Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
श्रद्धालुओं से भरी बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई एक की मौत
narmadapuram, Bus full , devotees collided ,truck

नर्मदापुरम। जिले के नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर मंगलवार सुबह बालाघाट से उज्जैन महाकाल दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस ग्राम शोभापुर के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 38 से अधिक घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पिपरिया, सोहागपुर एवं नर्मदापुरम जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

सोहागपुर एसडीओपी मदनमोहन समर ने बताया कि घटना मंगलवार को सुबह करीब 7.00 बजे हुई। कोहरे की वजह से श्रद्धालुओं से भरी बस सड़क पर खड़े एक ट्रक में पीछे से जा घुसी। बस में करीब 50 लोग सवार थे। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायलों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। इनमें एक गंभीर रूप से घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई।

 

 

यात्रियों ने बताया कि सभी श्रद्धालु उज्जैन, ओंकारेश्वर दर्शन करने के बाद वापस बालाघाट जा रहे थे। चालक तेज गति से बस चला रहा था और यात्री नींद में थे, तभी तेज धमाके के साथ बस ट्रक से टकरा गई। सोहागपुर थाना प्रभारी वर्षा धाकड़ ने बताया कि हादसे में एक यात्री की मौत हुई है। मृतक की पहचान रामसहाय (56) पुत्र प्रेमलाल कावरे निवासी ग्राम सरे जिला बालाघाट के रूप में हुई है, जबकि चार गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, अन्य 32 घायलों को सोहागपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

 

 

गंभीर घायलों में फुलवारी (54) पत्नी रामसहाय कावरे, गौरव (19) पुत्र संतराम कावरे, राजेश (42) पुत्र प्रेमलाल कावरे और किशन (26) पुत्र रामसहाय कावरे सभी निवासी बालाघाट जिले के रहने वाले हैं।

MadhyaBharat 10 January 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.