Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
एक लाख के इनामी सहित दस नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
dantewada,Ten Naxalites surrendered,reward of one lakh

दंतेवाड़ा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान लोन वर्राटू (घर वापस आइये) के तहत आज 1 लाख के इनामी सहित कुल 10 नक्सलियों ने दंतेवाड़ा एसपी सिद्धार्थ तिवारी के आत्मसमर्पण कर दिया है। सभी आत्मसमर्पित नक्सली जिले के प्रतिबंधित नक्सली संगठन के मलांगेर एरिया कमेटी में सक्रिय थे। जिनमे बंडी उर्फ कोल्ला मडकम, मिलिशिया प्लाटून कमांडर था और उस पर 01 लाख रूपए का इनाम था, वहीं अन्य 09 नक्सली मिलिशिया सदस्य के तौर पर सक्रीय थे। बता दें लोन वर्राटू अभियान के तहत जिले में अब तक 145 ईनामी नक्सली सहित कुल 578 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आत्मसमर्पित नक्सलियों में 1.01 एक लाख का ईनामी मलांगेर एरिया कमेटी अन्तर्गत बुरगुम पंचायत मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर बण्डी उर्फ कोल्ला मडक़ाम उम्र 30 वर्ष निवासी बुरगुम पेरमापारा थाना अरनपुर, 2. नीलावाया पंचायत मिलिशिया सदस्य सोना मडक़ाम उम्र लगभग 53 वर्ष निवासी नीलावाया मल्लापारा थाना अरनपुर, 3.नीलावाया पंचायत मिलिशिया सदस्य हेमन्त कवासी उम्र लगभग 26 वर्ष निवासी नीलावाया मल्लापारा थाना अरनपुर, 4.नीलावाया पंचायत मिलिशिया सदस्य दुड़वा कोर्राम उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी नीलावाया मल्लापारा थाना अरनपुर, 5.नीलावाया पंचायत मिलिशिया सदस्य मासा मण्डावी उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी नीलावाया मल्लापारा थाना अरनपुर, 6.नीलावाया पंचायत मिलिशिया सदस्य लखमा मण्डावी उम्र लगभग 31 वर्ष निवासी नीलावाया मल्लापारा थाना अरनपुर, 7. नीलावाया पंचायत मिलिशिया सदस्य नंदा माड़वी उम्र लगभग 33 वर्ष निवासी नीलावाया पटेलपारा थाना अरनपुर, 8.नीलावाया पंचायत मिलिशिया सदस्य देवा उर्फ दीपक कश्यप उम्र लगभग 31 वर्ष निवासी नीलावाया गोर्रेपारा थाना अरनपुर, 9. नीलावाया पंचायत मिलिशिया सदस्य मासा माड़वी उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी नीलावाया पटेलपारा थाना अरनपुर 10. नीलावाया पंचायत मिलिशिया सदस्य बुधरा कश्यप उम्र लगभग 36 वर्ष निवासी नीलावाया पटेलपारा थाना अरनपुर शामिल हैं।

MadhyaBharat 10 January 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.