Since: 23-09-2009
उज्जैन। देश के प्रसिद्ध उद्योगपति अनिल अंबानी मंगलवार सुबह उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजन-अभिषेक किया। इस मौके पर उनकी पत्नी टीना अम्बानी भी उनके साथ थीं।
दरअसल, अनिल अम्बानी पत्नी टीना अम्बानी के साथ इंदौर आए हैं। वे यहां कोकिला बेन धीरूबाई अंबानी अस्पताल के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में अमिताभ बच्चन भी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम शाम चार बजे शुरू होकर करीब डेढ़ घंटे चलेगा। शाम चार बजे अमिताभ बच्चन अस्पताल का उद्घाटन करेंगे।
इसके बाद कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल मुंबई के सीईओ डा. संतोष शेट्टी स्वागत भाषण देंगे। चेयरपर्सन टीना अंबानी अस्पताल की स्वास्थ्य सेवा यात्रा की जानकारी देंगी। इसके बाद महानायक अमिताभ बच्चन संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भी वर्चुअली जुड़कर संबोधन देंगे।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |