Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
धर्म सबका है,सिर्फ बीजेपी का नहीं -कमलनाथ
गाय की पूजा के बाद रोटी खिलाते कमलनाथ

कमलनाथ ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने भाजपा की प्रस्तावित विकास यात्रा को फ्रॉड यात्रा बताया। उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार को चुनाव के 7 महीने पहले महाकौशल की याद आने लगी है। यह चुनावी नाटक नौटंकी है। चुनाव के 7 महीने पहले जनता का ध्यान मोड़ने की राजनीति की जा रही है और जनता को गुमराह किया जा रहा है।कमलनाथ बरगी विधानसभा क्षेत्र के सगड़ा झपनी गांव पहुंचे थे। यहां उन्होंने मां नर्मदा के नादिया घाट पर पूजा की। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि बीजेपी ने कोई धर्म का ठेका नहीं लिया है। हम अपनी धार्मिक भावनाओं को सियासी मुद्दा नहीं बनाते हैं। भाजपा धर्म के आधार पर राजनीति करती हैं। उन्होंने कहा ये हमारी अंदरूनी भावना है। हम धर्म की पब्लिसिटी नहीं करते हैं।कमलनाथ ने कहा- मैंने देश का सबसे बड़ा हनुमान मंदिर बनाया। यह मैंने अपनी भावना से बनाया है। सबकी अपनी भावनाएं होती हैं। मैंने भोपाल में भी पूजा की है। मुझे जबलपुर में नर्मदा नदी का पूजन अर्चन करने का सौभाग्य मिला।

 

MadhyaBharat 21 January 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.