Since: 23-09-2009

  Latest News :
अब भारत बोलता है तो दुनिया कान खोलकर सुनती है : राजनाथ सिंह.   चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री मोदी और राहुल के बयान पर जारी किया नोटिस.   भारतीय वायुसेना का टोही विमान जैसलमेर में क्रैश.   दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा- प्रधानमंत्री के खिलाफ साजिश करना राजद्रोह.   अमीर को गरीब नहीं बल्कि गरीब को अमीर बनाना जरूरी है : सुप्रिया श्रीनेत.   कभी नहीं कहा संपत्ति बांटेंगे हम देश में जातीय जनगणना कराएंगे : राहुल गांधी.   कांग्रेस का आरोप प्रधानमंत्री मोदी असत्य कथन कर देश की जनता को भ्रमित कर रहे हैं.   मुरैना में बोले मोदी- कांग्रेस विकास विरोधी है.   महुआ बीन रही महिला पर भालू ने किया हमला.   मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित.   महू से रेस्क्यू कर लाए जा रहे घायल तेंदुए ने रास्ते में तोड़ा दम.   कांग्रेस ओबीसी वर्ग की सबसे बड़ी दुश्मन: मोदी.   प्रदेश महामंत्री राघवेंद्र सिंह कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित.   सीबीआई को पूरे राज्य में कार्रवाई करने का अधिकार अधिसूचना जारी.   यात्री बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में 12 यात्री घायल.   नक्सल गश्त पर निकले जवान के बंदूक से दुर्घटनावश चली गोली.   जगदलपुर में धमाके की आवाज के साथ भूकंप के हल्के झटके .   बिस्कुट से भरी वाहन में लगी आग.  
गाड़ियों को युवक ने अपने गुस्से के चलते रौंदा
गाड़ियों को युवक ने अपने गुस्से के चलते रौंदा

 

 

कोरबा जिले के ग्राम खम्हरिया में एक युवक ने जमकर उत्पात मचाया। उसने अपनी स्कॉर्पियो से 2 बाइक, एक साइकिल और एक चारपहिया वाहन के साथ ही एक मकान को भी जोरदार टक्कर मार दी। इससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। युवक का गांव में ही रहने वाले चचेरे भाई के साथ विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने घटना को अंजाम दिया।ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामला हरदीबाजार थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम खम्हरिया में रहने वाले सुनील केवट का अपने चचेरे भाई वीरेंद्र केवट के साथ कोई पुराना विवाद था, जिसे लेकर रविवार को पहले तो दोनों के बीच बहस हुई, फिर मामला बढ़ते-बढ़ते गालीगलौज तक पहुंच गया। इसके बाद देर रात फिल्मी स्टाइल में सुनील अपनी स्कॉर्पियो पर चढ़ा और तेज रफ्तार से एक के बाद एक 2 बाइक, एक साइकिल और चचेरे भाई वीरेंद्र की एक चारपहिया वाहन को टक्कर मार दी।इससे सभी गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके बाद उसने एक अपनी गाड़ी से एक घर को भी जोरदार टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर लिया। वहीं एक कुत्ते पर भी अपनी गाड़ी आरोपी ने चढ़ा दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी सुनील ने खुद अपनी स्कॉर्पियो को आग के हवाले कर दिया.इधर इस घटना का विरोध करने की हिम्मत किसी गांववाले ने नहीं की। सभी खिड़की से पूरी घटना को केवल देखते रहे। कुछ लोगों ने घटना का वीडियो भी बना लिया। वहीं दोनों पक्ष यानी सुनील केवट और उसके चचेरे भाई वीरेंद्र के बीच हो रही गालीगलौज की घटना को भी कुछ लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया।

 

 

MadhyaBharat 24 January 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.