Since: 23-09-2009

  Latest News :
जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   भोपाल को मिली 300 करोड़ की अत्याधुनिक लैब की सौगात, बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित.   सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सीलिंग ड्राइव से पीछे हटा नगर निगम, तोड़फोड़ पर केंद्रित हुआ अभियान.   यूथ एंड धर्म-2026’ 30 नवंबर को, वंदे मातरम् और युवा विमर्श पर होगा मंथन.   फार्मेसी सेवा है, सिर्फ व्यापार नहीं, बिना पर्चे एंटीबायोटिक न दें : उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   उज्जैन में बनेगा डीप टेक पार्क, भोपाल में शुरू हुई 10 लाख साल पुरानी धरोहरों की जांच वाली लैब.   कैबिनेट के बड़े फैसले, विकास और जनकल्याण पर 7 हजार करोड़ से ज्यादा की मुहर.   ललितपुर में दिग्विजय की यात्रा को मिला सपा का साथ, चंद्रपाल यादव चले साथ-साथ.   पंचायतों में खरीदी घोटाले की जांच कराओ, जीतू पटवारी ने सीएम को लिखा पत्र.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित.   मुख्यमंत्री ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री ने जशपुर के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.   डायल-112 जवानों ने एक सप्ताह में 9 बिछड़े बच्चों-बुजुर्गों को परिजनों से मिलाया, 35 घायलों को पहुंचाया अस्पताल.   अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन.  
बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेन्द्र शास्त्री को मिली धमकी
chhatarpur, Dhirendra Shastri, Peethadhish,Bageshwar Dham

छतरपुर। इन दिनों अपने चमत्कार को लेकर देशभर में सुर्खियां बटोर रहे बागेश्वर धाम के पीठाधीश एवं प्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को धमकी मिली है। धमकी किसी अमर सिंह नाम के व्यक्ति ने उनके चचेरे भाई लोकेश गर्ग के मोबाइल पर फोन करके दी गई है। धमकी देने वाले ने पहले चचेरे भाई से कहा कि मेरी बात करवाओ। उन्होंने बात करने से इनकार किया तो कहा कि उनकी तेहरवीं की तैयारी कर लो। शिकायत पर बमीठा थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

छतरपुर पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने बताया कि पंडित धीरेन्द्र शास्त्री को धमकी देने व्यक्ति ने अपना अमर सिंह बताया है। सिम धारक की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि हमने भा.द.वि. की धारा 506, 507 प्रकरण दर्ज किया है। ऐसी आशंका है कि धमकी देने वाले ने किसी और नाम से फोन किया है। मामले की जांच के लिए 25 लोगों की एसआईटी गठित की है। इसमें अनुविभागीय अधिकारी भी शामिल हैं। बागेश्वर धाम की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। धीरेंद्र शास्त्री की सिक्योरिटी को अलग से ब्रीफ किया जाएगा कि किस तरह से उसे सतर्कता बरतना है।

 

 

पुलिस के अनुसार, बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के चचेरे भाई 27 वर्षीय लोकेश गर्ग पुत्र रामअवतार गर्ग निवासी ग्राम गढ़ा थाना बमीठा छतरपुर ने सोमवार देर रात बमीठा थाने में आवेदन देकर बताया था कि 22 जनवरी की रात में उनके पास मोबाइल नंबर 89763417** से फोन आया था। फोन करने वाले ने लोकेश गर्ग से कहा कि धीरेंद्र से बात कराओ। लोकेश ने फोन करने वाले से कहा कि कौन धीरेंद्र? तो फोन करने वाले ने कहा कि बागेश्वर वाले धीरेंद्र शास्त्री। इस पर लोकेश ने कहा कि हमारी पहुंच नहीं है बात कराने की। यह बात सुनकर फोन करने वाले ने कहा कि उनकी तेरहवीं की तैयारी कर लेना। लोकेश ने कहा कि क्यों कर लेना और आप कौन बोल रहे हैं। मैं तो आपको नहीं जानता। तब फोन करने वाले ने कहा कि अमर सिंह बोल रहा हूं। धीरेंद्र की तेरहवीं की तैयारी कर लेना। इतना कहने के साथ फोन करने वाले व्यक्ति ने काल डिस्कनेक्ट कर दी। इस काल के बाद लोकेश ने बमीठा थाने में आवेदन दिया। इस पर पुलिस ने धमकी देने वाले अज्ञात अमर सिंह पर एफआइआर दर्ज की है।

 

 

मामले में छतरपुर एसपी सचिन शर्मा का कहना है कि धीरेंद्र शास्त्री के रिश्तेदार ने लिखित आवेदन दिया है। वो धीरेंद्र शास्त्री से बात नहीं करवा पाए तो काल करने वाला बिगड़ गया और कहा कि आप मेरी बात कराइए। नहीं तो कुछ भी कर जाउंगा। अज्ञात अमर सिंह पर केस दर्ज किया है। एसपी ने कहा कि कोई व्यक्ति उनसे बात करने की कोशिश कर रहा है। बात नहीं होने से खीझ कर उसने ऐसी बात कही है। अगले एक-दो दिन में पूरे मामले की जांच कर उसका खुलासा किया जाएगा।

MadhyaBharat 24 January 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.