Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के होते हुए भी पठान का विरोध
कांग्रेस सरकार के होते हुए भी पठान का विरोध

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शाहरुख खान की पठान मूवी का जमकर विरोध किया जा रहा है। बजरंगियों ने किंग खान और दीपिका पादुकोण को देश विरोधी बताते हुए उनके खिलाफ जमकर नारे लगाए। इस दौरान उन्होंने भिलाई तीन की मुक्ता टॉकीज में चल रही मूवी को बंद कराते हुए उसके बैनर को उतरवाया और पोस्टर जलाए गए। इस दौरान वहां भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।बुधवार सुबह ही बजरंग दल के कार्यकर्ता हाथों में झंडे लेकर मुक्ता सिनेमा के बाहर पहुंचे। बजरंगियों ने वहां जमकर हंगामा किया। इस दौरान टॉकीज के मैनेजर ने मूवी को बंद करवा दिया। इतने पर भी जब प्रदर्शनकारी नहीं माने तो उन लोगों ने टॉकीज में लगे फिल्म के बैनर को उतरवाया। फिर फिल्म के पोस्टर्स को सड़क पर जलाया गया। राजधानी रायपुर में भी बजरंग दल फिल्म का विरोध करेगा। दोपहर दो बजे शहर के सिटी सेंटर मॉल पंडरी, अंबुजा मॉल और मैग्नेटो मॉल में शहर अध्यक्ष अभिषेक के नेतृत्व में फिल्म का विरोध किया जाएगा।बजरंग दल के शैलेंद्र सोनी ने बताया कि 'बार-बार सनातन धर्म और देश का अहित करने के लिए शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण सहित बॉलीवुड के बहुत से लोगों ने कसम खा रखी है। इससे देश का अहित हो रहा है। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल इसका विरोध करता है। इस तरह का काम करने वाले देश विरोधियों की पिक्चर हम नहीं देखेंगे। ये पैसा कहीं न कहीं पाकिस्तान की मदद के लिए जा रहा है। शाहरूख खान बता दें कि उन्होंने भारत के हित के लिए कब पैसा दिया है। ये लोग देश विरोधी हैं इनकी मूवी को नहीं चलने दिया जाएगा'।

MadhyaBharat 25 January 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.