Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
नक्सलियों ने हवाई हमले की मुखबिरी के आरोप में ताती हड़मा को दी मौत की सजा
beejapur, Naxalites, death sentence , Tati Hadma

बीजापुर। नक्सलियों के दक्षिण बस्तर डिविजनल कमेटी की सचिव गंगा ने गुरुवार को प्रेस नोट में बताया है कि हवाई हमले के लिए मुखबिरी करने के आरोप में बोटेतोंग निवासी ताती हड़मा को मौत की सजा दी गई है। नक्सली ठिकानों पर हुए हवाई हमले मामले में स्कूल जाने के नाम पर मोबाइल फोन के जरिये मुखबिरी करने और नक्सली ठिकानों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने का आरोप लगाया है।

 

प्रेस नोट में नक्सलियों ने लिखा है कि इस हमले के लिए ताती हड़मा ने पुलिस को सटीक लोकेशन शेयर किया था। नक्सलियों का आरोप है कि तीन साल पहले दंतेवाड़ा में 12वीं में पढ़ रहे ताती हड़मा को डरा, धमका और पैसों का लालच देकर पुलिस ने मुखबिर बनाया था। 11 जनवरी के हमले के तुरंत बाद नक्सलियों ने ताती हड़मा को पकड़ रखा था, उसके बाद उसे मौत की सजा दी गयी।

 

उल्लेखनीय है कि 11 जनवरी को छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर जिले की सीमाई क्षेत्र में सुरक्षा बलों की ओर से नक्सलियों पर एयर स्ट्राइक किए गए थे। इस हमले में तीन नक्सली के मार गिराने व दो नक्सलियों के घायल होने की सूचना मिली थी। सीआरपीएफ की ओर से आधिकारिक बयान जारी कर कहा गया था कि फारवर्ड बेस कैम्प में जवानों को हेलीकाॅप्टर से शिफ्ट किए जाने के दौरान नक्सलियों ने गोलीबारी की थी, जिसमें जवाबी कार्रवाई में नक्सली भाग खड़े हुए थे। सभी जवान सुरक्षित रहने की जानकारी दी गई थी।

MadhyaBharat 26 January 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.