Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
उज्जैनः मंदिर की जगह बना आंखों का अस्पताल
ujjain,eye hospital ,built , place of temple

उज्जैन/भोपाल। उज्जैन शहर से करीब 15 किलोमीटर दूर ग्राम हासामपुरा में स्वामी नारायण आश्रम द्वारा लोगों की मांग पर मंदिर की जगह आंखों का अस्पताल बनवाया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को दिल्ली से इसका वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित भी किया।

गृह मंत्री शाह ने कहा कि उज्जैन धाम करोड़ों भक्तों की आस्था का केन्द्र है। भगवान महाकाल का मंदिर वेदों के समय से ही देश की कालगणना में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। उज्जैन में श्री महाकाल लोक का निर्माण भी उज्जैन की भव्यता को नई गति दे रहा है। उन्होंने कहा कि आज स्वामी नारायण संस्थान विशाल वटवृक्ष बनकर भारत में ध्रुव तारे की भांति विद्यमान है। स्वामी नारायण ने विश्व कल्याण के लिए अनेकों कार्य किए। शिक्षा और व्यसन मुक्ति के क्षेत्र में स्वामी नारायण संस्थान अभूतपूर्व कार्य कर रहा है।

आश्रम के संत स्वामी आनंद जीवनदास महाराज ने बताया कि अस्पताल में मरीजों का न्यूनतम दरों पर उपचार किया जाएगा। श्री स्वामी नारायण आश्रम के श्री लक्ष्मीनारायण देव मेडिकल रिसर्च फाउंडेशन द्वारा चैरिटेबल शिवज्ञान मोतीलाल आई अस्पताल का निर्माण हासामपुरा में करवाया है। अस्पताल शुरू होने से उज्जैन तथा आसपास के लोगों को इलाज करवाने के लिए काफी सुविधा होगी। अस्पताल में अत्याधुनिक मशीनें लगाई गई हैं। इस 50 बिस्तर के अस्पताल में दो मोड्यूलर सहित तीन आपरेशन थियेटर, लिफ्ट, लैब, कैंटिन, मेडिकल, पार्किंग, चिकित्सक व सहयोगी स्टाफ के लिए रूम की सुविधा है। विशेषज्ञ चिकित्सक अस्पताल में सेवाएं देंगे।

पहले बना रहे थे मंदिर, भक्तों की सलाह पर बना अस्पताल

 

उन्होंने बताया कि स्वामीनारायण संप्रदाय वडताल के संतों ने सिंहस्थ 2016 में उज्जैन में शिविर लगाया था। सिंहस्थ के बाद ही संतों ने उज्जैन में भव्य मंदिर बनाने का निर्णय लिया था, लेकिन भक्तों से पता चला कि उज्जैन में अस्पताल की जरूरत ज्यादा है। इसके बाद टीम से सर्वे करवाया गया था। इसमें पता चला है कि उज्जैन में आंखों के उपचार के लिए अस्पताल की अधिक जरूरत है। इसके बाद संप्रदाय ने इस अस्पताल को बनवाने का निर्णय लिया।

MadhyaBharat 30 January 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.