Since: 23-09-2009
सुकमा। नक्सलियों के कोन्टा एरिया कमेटी के सचिव मंगडू ने प्रेस नोट जारी कर जिले के भेज्जी थाने में तीन इनामी महिला नक्सली सहित 10 नक्सली के फर्जी आत्मसमर्पण करने का आरोप पुलिस अधिकारी व भेज्जी थाना प्रभारी पर लगाया है।
नक्सलियों ने सोमवार को जारी प्रेस नोट में लिखा है कि सच्चाई यह है कि भेज्जी थाने में बुर्कलंका बोदरास गांव के सभी ग्राम वासियों को 26 जनवरी दोपहर 03 बजे भेज्जी थाना बुलाकर डरा धमकाकर तीन महिला सहित 10 आम जनता को अलग करके फोटो ग्राफी करने का आरोप लगाया गया है। सभी ग्रामीण साधारण रूप से अपने खेती पर निर्भर होकर जीवनयापन करने वाले हैं, नक्सलियों ने दावा किया है कि इनसे नक्सल संगठन का कोई लेना देना नहीं है। नक्सलियों ने आरोप लगाया है कि फर्जी आत्मसमर्पण कराके पैसा कमाने की योजना अपनाया गया है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |