Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
पुलिस के सामने ही हत्यारा फरार,कृषि मंत्री का रिश्तेदार बताया जा रहा है
पुलिस के सामने ही हत्यारा फरार

कई बार अपराधी पुलिस को चकमा देकर भाग जाते है,ऐसा ही मामला सामने आया है नर्मदापुरम से जहाँ  हत्या के आरोपी को पकड़ने आई हरदा पुलिस पर कार चढ़ाने की कोशिश की गई। आरोपी को उसका मामा कार में बैठाकर वेयर हाउस का गेट तोड़ते हुए ले गया। इस बीच पुलिस की प्राइवेट कार में टक्कर भी मारी। एक पुलिसकर्मी की आंख में चोट आई है। आरोपी के रिश्तेदारों ने पुलिस को धमकाते हुए कहा कि 6 महीने बाद हमारा राज आएगा, तब देख लेंगे।मामला जिले के सिवनी मालवा थाने के गाडरिया गांव का है। हरदा में अनिल माणिक हत्याकांड का मुख्य आरोपी धर्मेंद्र पटेल आकर गाडरिया में छिपा हुआ था। अनिल, धर्मेंद्र का डंपर चलाता था। बैटरी चोरी के आरोप में धर्मेंद्र ने दूसरे आरोपियों के साथ मिलकर उसकी बैट से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इसे हादसा साबित के लिए उसके शव को रोड पर फेंक दिया था। धर्मेंद्र हरदा से जनपद पंचायत अध्यक्ष रेवा पटेल का पति है। प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल का रिश्तेदार भी है।हरदा के टिमरनी थाना टीआई सुशील पटेल के मुताबिक, आरोपी के गाडरिया गांव में छिपे होने की सूचना पर गिरफ्तारी के लिए पहुंचे थे। विवाद की सूचना देने के एक घंटे तक स्थानीय थाने सिवनी मालवा से पुलिस नहीं पहुंच पाई। दबाव के कारण आखिर में टिमरनी पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। सिवनी मालवा थाने में गाडरिया के विजय पटेल (आरोपी का मामा) पर केस कराया है।टिमरनी थाना की करताना पुलिस चौकी में पदस्थ शैलेंद्र धुर्वे ने सिवनी मालवा थाने में FIR दर्ज कराई। इसमें बताया कि अनिल माणिक हत्याकांड के मुख्य आरोपी धर्मेंद्र उर्फ धरमू पिता मोहन पटेल के सिवनी मालवा थाने के गाडरिया स्थित विजय पटेल के खेत में बने वेयरहाउस में छिपे होने की सूचना मिली थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए मैं और थाना टिमरनी टीआई सुशील पटेल, एसआई मनीष चौधरी, अमित भारद्वाज, एएसआई राजेश रघुवंशी, शांतिलाल, महेंद्र रघुवंशी, नीलेश तिवारी, शैलेंद्र राजपूत के साथ मुखबिर की सूचना पर 29 जनवरी की रात 10.45 बजे गाडरिया में वेयरहाउस के पास पहुंचे।हम उसे पकड़ने के इंतजार में थे कि विजय सिंह जाट (पटेल) उसके साथ धर्मेंद्र जाट (पटेल) कार एमपी 04 ईसी 1937 में बैठकर निकल रहे थे। पुलिस ने गाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो विजय जाट ने गाड़ी नहीं रोकी और हमारी गाड़ी को टक्कर मारी, इससे गाड़ी का गेट उसकी आंख के पास टकराया है। उसकी दाहिने आंख के पास चोट लगी है। फिर विजय सिंह तेज स्पीड में गाड़ी को दौड़ाते हुए गाडरिया में अपने घर पहुंच गया।पुलिस भी पीछा करते हुए विजय पटेल घर के सामने आकर रुकी। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। 7-8 लोग भी इकट्‌ठा हो गए। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से दरवाजा खुलवाया, तो अंदर विजय पटेल था। वह पुलिस को देखकर चिल्लाते हुए गालियां देने लगा। विजय से पूछा कि धर्मेंद्र अभी तुम्हारे साथ था, वो कहा है? उसने कहा कि उसके घर जाकर तलाश कर लो। विजय पटेल ने धमकी दी कि 6 महीने बाद हमारा राज होगा, तब पूरे स्टाफ को देख लूंगा। तुम अभी यहां से चले जाओ, वरना ठीक नहीं होगा। दबाव के चलते टिमरनी टीआई सुशील पटेल स्टाफ को लेकर गांव से लौट गए।

MadhyaBharat 31 January 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.