Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
अब बदलेगी ट्रैफिक पुलिस की जैकेट
 ट्रैफिक पुलिस की जैकेट

ट्रैफिक पुलिस की सुविधा अब आसान होने वाली है,दुर्ग के इंजीनियरिंग कॉलजे बीआईटी में पदस्थ इंजीनियर आर श्रीनिवास ने अनोखी लाइटिंग जैकेट बनाई है। उनका दावा है कि इस तरह की जैकेट भारत ही नहीं विश्व में पहली बार तैयार की गई है। यह जैकेट रेडियो ट्रांसमीटर के थ्रू ट्रैफिक सिग्नल से सिंक्रनाइज हो जाएगी। इसके बाद जैसी सिग्नल की लाइट जलेगी, वही लाइट जैकेट में जलेगी।दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने इस जैकेट को खुद पहनकर लाइव डेमो किया। वो इस अविष्कार से काफी खुश हुए। उन्होंने कहा कि पूरे दुर्ग जिले में कम से कम 400 जैकेट की आवश्यकता पड़ेगी। जल्द ही इसका ऑर्डर दुर्ग पुलिस द्वारा दिया जाएगा। इसके बाद सभी सिग्नल में ट्रैफिक के सिपाही ये हाइटेक जैकेट पहनकर ट्रैफिक को कंट्रोल कर पाएंगे।इस जैकेट को पहनने से ट्रैफिक का सिपाही रात के अंधेरे में भी बिना डरे रोड के बीच में जाकर गाड़ियों को रोक सकेगा। इतना ही नहीं सड़क के बीच सिपाही की लाइट जैकेट का रंग देखकर वाहन चालक भी अपनी गाड़ी को उसी के अनुरूप चला सकेंगे। दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव इस जैकेट को पहनकर दुर्ग के पटेल चौक में लगभग दो घंटे तक घूमे। जैसे ही ट्रैफिक सिग्नल लाल होता था उनकी जैकेट की लाइट भी सिग्नल से सिंक्रनाइज होकर लाल जलने लगती थी और सिग्नल ग्रीन या यलो होते ही जैकेट की लाइट भी बदल जाती थी।बीआईटी के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में सीनियर इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ आर श्रीनिवास के मुताबिक यह अपनी तरह का एकदम अलग प्रयोग है। लाइट वाली जैकेट तो कई लोगों ने बनाई होगी, लेकिन यह एकदम अलग जैकेट है। इसमें रेडियो ट्रांसमीटर का उपयोग किया गया है। उसके जरिए जैकेट को ट्रैफिक सिग्नल की लाइट से सिंक्रनाइज किया जाता है। ट्रैफिक सिंग्नल और जैकेट में लगे रिसीवर और ट्रांसमीटर से दोनों लाइट एक रंग में एक साथ जलती है। उन्होंने कहा कि गूगल व अन्य जगहों में उन्होंने सर्च किया है, लेकिन इस तरह की जैकेट अब तक कहीं नहीं बनी है।

 

MadhyaBharat 1 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.