Since: 23-09-2009

  Latest News :
TMC के 20 बागी सांसदों को स्पीकर का नोटिस, 7 दिन में जवाब मांगा.   वन नेशन, वन इलेक्शन पर JPC चीफ का दावा .   देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, 15 राज्यों में अलर्ट.   परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   डॉ नरोत्तम मिश्रा से मिले मंत्री एंदल सिंह कंसाना, मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज.   भोपाल की सड़कों पर बढ़ी ई-बसों की रफ्तार .   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   बिलासपुर में सैकड़ों शिक्षकों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरा.   छत्तीसगढ़ में राशन वितरण की नई व्यवस्था.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.  
45 हाईटेक स्टेशन होंगे छत्तीसगढ़ में
45 हाईटेक स्टेशन

छत्तीसगढ़ के रेलवे स्टेशनों को हाईटेक और सुंदर बनाने की योजना है। केंद्रीय बजट में इसके लिए प्रावधान किया गया है। इसके लिए अमृत भारत स्टेशन योजना चलाई जाएगी, जिसमें बिलासपुर जोन से बिलासपुर, रायपुर और नागपुर रेल मंडल के 45 से अधिक रेलवे स्टेशनों को शामिल किया गया है।देश में रेल यात्रियों की सुविधाओं और रेलवे स्टेशनों को विकसित किया जा रहा है। केंद्रीय बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रेलवे के लिए 2.41 लाख करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। इससे अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 1275 स्टेशनों को आधुनिक बनाया जाएगा।अमृत भारत योजना के तहत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जोन के अंतर्गत आने वाले उसलापुर, रायपुर, रायगढ़, अकलतरा, नैला, चांपा, बाराद्वार, रायगढ़, कोरबा, पेंड्रारोड, भिलाई, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, दल्लीराजहरा, मडोदा, भाटापारा, भिलाई पॉवर हाउस, भिलाई नगर, तिल्दा नेवरा, बिल्हा, भानुप्रतापपुर, हथबंद, सरोना, मंदिर हसौद, उरकुरा, निपनिया, डोंगरगढ, बेलपहार, अनूपपुर, शहडोल सहित अन्य स्टेशनों को शामिल किया गया है, जहां सुविधाएं बढ़ाई जाएगी।अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चयनित रेलवे स्टेशनों में आकर्षक गेट, वेटिंग हॉल, पाथ-वे, एक्सीलेटर, फूट ओवरब्रिज, लाइटिंग, सौंदर्यीकरण के साथ ही स्टेशन पर उपलब्ध अनुपयोगी स्थान को जोड़ते हुए एग्जीक्यूटिव लाउंज का विस्तार, सर्कुलेटिंग एरिया के प्रत्येक तरफ साइनेज, सड़कों का चौड़ीकरण, वाहन पार्किंग सहित अन्य सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

MadhyaBharat 2 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.