Since: 23-09-2009

  Latest News :
2027 के चुनाव में जेन-जी वोट बनेगा गेमचेंजर, 5% वोट का बदलाव बदल सकता है सियासी समीकरण.   राजस्थान से दिल्ली तक बारिश का कहर, डूबे इलाके; MP में पुल के ऊपर बह रही नर्मदा.   धर्मेंद्र प्रधान बोले- जेन-जी को भटकाने की कोशिश हुई, पीएम मोदी से चर्चा के बाद दिया इस्तीफा.   IIT दिल्ली दीक्षांत में PM मोदी की सीख- ‘सिर्फ सवाल नहीं, समाधान भी खोजें’.   देशभर में बारिश का कहर: अमरनाथ यात्रा रोकी, दिल्ली-NCR में जलभराव; बिहार-यूपी में बाढ़ से हालात बिगड़े.   अरुणाचल की 27 जगहें आधिकारिक मैप पर दर्ज, चीन की नाम बदलने की कोशिशों के बीच केंद्र का बड़ा कदम.   इंदौर में विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल रैली, पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए हजारों युवा.   भोपाल में बारिश के बीच BJP की तिरंगा यात्रा, बुलेट से पहुंचे CM मोहन यादव; नशा मुक्ति का भी दिया संदेश.   राहतगढ़ में 5 टन सरिया चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 6.83 लाख का माल बरामद.   भोपाल में ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक आज, विरासत और रचनात्मक अर्थव्यवस्था पर होगा मंथन.   MP में 23 जिले नल जल कवरेज में पिछड़े, 8 जिलों में आधे परिवारों तक भी नहीं पहुंचा पानी.   ठगी के पैसों से विधायक-मंत्री बनना चाहता था भाजपा नेता, बिहार से कर्नाटक तक फैला नेटवर्क.   राहुल टंडन हत्याकांड में तीन दोषियों को उम्रकैद, सबूत मिटाने के आरोप से कोर्ट ने किया बरी.   रायपुर के टिटोस क्लब में आधी रात के बाद पार्टी का VIDEO, तलवार से केक काटते दिखे शिवसेना प्रमुख.   CGPSC SI रिजल्ट पर सियासत, BJYM ने भूपेश बघेल-बैज पर लगाए भ्रम फैलाने के आरोप.   छत्तीसगढ़ के 6 जिलों में रेड अलर्ट, भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी.   बस्तर के 92 गांवों में पहली बार फहरेगा तिरंगा, रायपुर में 10 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा.   सहारा की 88 संपत्तियों पर सवाल, 75% पर विवाद; निवेशकों के 89 हजार करोड़ लौटाने में अड़चन.  
मुझे नेताओं को बेचना चाहता था बीजेपी नेता-पीड़िता
पीड़िता

जबलपुर पुलिस को शहर के सिविक सेंटर के पास सड़क किनारे कार खड़ी मिली। आगे-पीछे नंबर प्लेट नहीं थी। पता चला कार यहां 11 जनवरी से खड़ी है। पुलिस कार को लावारिस मानकर ओमती थाने ले आई। 31 जनवरी को ही एक महिला कार के डॉक्यूमेंट्स के साथ थाने में हाजिर हो जाती है। वो दावा करती है कि वह कार उसी की है।पुलिस ने उसी की मौजूदगी में जब कार की तलाशी ली, तो इसमें से 7.65 MM के चार कारतूस के अलावा 7 चले हुए कारतूस भी बरामद हुए। पुलिस तुरंत महिला को हिरासत में ले लेती है। महिला के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट में कार्रवाई की जाती है। हालांकि, बाद में थाने से ही उसे जमानत दे दी गई।दो दिन बाद यही महिला SP ऑफिस पहुंचकर पुलिस की मुश्किलें बढ़ा देती है। ASP गोपाल खंडेल से शिकायत करते हुए महिला ने जो बताया उससे ओमती पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो गए। वो कहती है कि भाजपा नेता भगत सिंह कुशवाहा उसकी हत्या के इरादे से उसका पीछा कर रहा था, इसीलिए उसके डर से वह सिविक सेंटर पर अपनी कार छोड़कर चली गई थी। जल्दबाजी में कार का कांच खुला रह गया। इसके बाद उसे फंसाने के लिए कार में कारतूस डाल दिए गए।बात मार्च 2022 की है। तब भाजपा नेता भगत सिंह कुशवाहा भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग (OBC) मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हुआ करते थे। उन्हें पार्टी के कहने पर इस्तीफा देना पड़ा। इसके पीछे वजह यही कार वाली महिला ही है। महिला और भगत सिंह कुशवाहा के कुछ फोटो सामने आए थे। फोटो गोवा के बताए गए। BJP संगठन तक ये फोटो पहुंचे तो कुशवाहा से इस्तीफा मांग लिया गया।

MadhyaBharat 5 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.