Since: 23-09-2009

  Latest News :
वन नेशन, वन इलेक्शन पर JPC चीफ का दावा .   देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, 15 राज्यों में अलर्ट.   परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भोपाल की सड़कों पर बढ़ी ई-बसों की रफ्तार .   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   छत्तीसगढ़ में राशन वितरण की नई व्यवस्था.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.  
पत्नी ने अपने ही पति को भरी समाज में जूतों से पिटवाया
पत्नी ने अपने ही पति को भरी समाज में जूतों से पिटवाया

कांकेर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपनी पत्नी के खिलाफ समाज से शिकायत कर दी। इस पर समाज ने बैठक भी बुला ली और वहां जबरदस्ती उसके पति को उठा लाया गया। साथ ही उसके साथी को भी वहां लाया गया था। इसके बाद पति को जमकर पीटा गया और उसके साथी को पूरे समाज के सामने जूतों की माला पहनाकर पैर पड़वायाा गया है। पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है। मामला पखांजूर थाना क्षेत्र का है।दरअसल, कमलपुर निवासी केनाराम मंडल की पत्नी की मौत के बाद उसने 8 माह पूर्व एक अन्य महिला से शादी कर ली। पहली पत्नी से केनाराम की 19 साल की पुत्री है। जो मानसिक रूप से कमजोर है। बताया गया कि इस बीच दूसरी पत्नी प्रतिमा मंडल ने केनाराम पर यह आरोप लगा दिया कि उसका उसकी बेटी के साथ ही अवैध संबंध है। इसके बाद उसने समाज से पूरे मामले की शिकायत कर दी थी।प्रतिमा की शिकायत पर समाज के लोगों ने 22 जनवरी को बैठक भी बुला ली। मगर बैठक में केनाराम नहीं पहुंचा। वो गांव से 4 किलोमीटर दूर अपने एक साथी निर्मल के घर में बैठा था। वहीं बैठक में शामिल नहीं होने पर समाज के लोग भड़क गए और कुछ लोग निर्मल के घर पहुंच गए। वहां से केनाराम और निर्मल को जबरदस्ती उठाकर बैठक में लाया गया।बताया गया कि इस पूरे घटनाक्रम के बाद केनाराम ने भी अपनी बात रखी। तब जाकर समाज के लोगों ने जांच की। फिर पता चला कि पत्नी के आरोप झूठे हैं। इसके बाद समाज के लोगों ने केनाराम की पत्नी को माफी मांगने कहा था। जिस पर पत्नी ने माफी मांग ली। इसके बाद केनाराम ने बताया कि मैंने बेटी के साथ अवैध संबंध होने की बात को लेकर पहले ही पत्नी को कहा था कि जहां चाहो वहां से जांच करवा लो। मगर समाज में इस तरह के मामले को ले जाना ठीक नहीं है।केनाराम का कहना था पहले ही उसकी बेटी मानसिक रूप से कमजोर और इस बेबुनियाद आरोप से सार्वजनिक बैठक में बेटी की बदनामी होगी। उसने बताया कि इसलिए मैं बैठक में नहीं आया था। लेकिन उससे पहले ही ये सब हो गया। केनाराम ने बताया कि उसकी दूसरी पत्नी अब उसके साथ नहीं रहना चाहती इसलिए उसने ये सब झूठे आरोप मुझ पर लगाए हैं।

MadhyaBharat 5 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.