Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
कर्ज को लेकर परेशान किसान ने की आत्महत्या
कर्ज को लेकर परेशान किसान ने की आत्महत्या

देश का अन्नदाता कर्ज में डूबा हुआ है,इसी वजह से वह आत्महत्या जैसे कदम उठा रहा है,कोरबा जिले में एक किसान ने खुदकुशी कर ली है। वो कर्ज के चलते परेशान था। इसके चलते उसने शराब पीना भी शुरू कर दिया था। आखिरकार कीटनाशक पीकर उसने खुदकुशी कर ली है। मामला श्यांग थाना क्षेत्र का है।बासिन निवासी सालिकराम(48) खेती किसानी करता था। इसके चलते उसने अलग-अलग जगह से कर्ज ले रखा था। मगर उसे वापस नहीं लौटा पा रहा था। जिसके चलते किसान परेशान था। घर में उसके 2 बेटे और एक बेटी है। बेटी की शादी होने वाली है।बताया गया कि शनिवार के दिन सभी गांव में किसी के घर में छठी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इसके बाद जब परिवार के लोग वापस लौटे तो उन्होंने सलिकराम को बदहवास हालत में देखा था। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।वहीं परिजनों को सालिकराम के पास से ही कीटनाशक की शीशी मिली थी। जिसे देखकर यह पता चला कि उसने कीटनाशक पीकर जान दी है। सालिकराम के बेटे सीरीज राम ने बताया कि कर्ज के चक्कर में हमारे 2 खेत गिरवी रख दिए गए। एक खेत 40000 हजार वहीं दूसरा खेत 30000 में गिरवा था।बेटे ने बताया कि पिता जी ने गांव में किसी शख्स के कर्ज लिया था। लौटा नहीं पाने के कारण वह शराब के आदी भी हो चुके थे। घटना के बाद पुलिस को भी इस बात की सूचना दी गई थी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। जिसके बाद रविवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया है।

 

MadhyaBharat 5 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.