Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारतीय सेना प्रमुख ने दी साफ चेतावनी.   अहमदाबाद में जर्मन चांसलर मर्ज का भव्य स्वागत.   संविधान निर्माण में दरभंगा राज का योगदान.   राज ठाकरे बोले- यूपी-बिहार वाले महाराष्ट्र में हिंदी न थोपें.   मोदी–जर्मन चांसलर के बीच द्विपक्षीय वार्ता.   इसरो का PSLV-C62 रॉकेट रास्ते से भटका, मिशन फेल.   इंदौर में दूषित पानी से मौतों का सिलसिला जारी.   मप्र हाईकोर्ट में लाइव स्ट्रीमिंग के दुरुपयोग पर याचिका.   CM डॉ. यादव आज करेंगे खेलो एमपी यूथ गेम्स का शुभारंभ.   MP में निगम-मंडलों के अध्यक्ष नियुक्ति के करीब.   MP में किसानों के लिए ‘कल्याण’ योजना का विस्तार.   इंदौर गौशाला में 20 गायों की मौत.   छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवा रत्न सम्मान.   CGPSC भर्ती घोटाले में बड़ा खुलासा.   रायपुर में डेयरी संचालक पर 10,000 रुपये का जुर्माना.   CM साय के जनदर्शन में 1950 आवेदन, कांग्रेस ने उठाए सवाल.   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने \'आदि लोकोत्सव\' में प्रतिभागियों को दी शुभकामनाएं.   छत्तीसगढ़ में अपार-आईडी में अग्रणी प्रगति, देश के बड़े राज्यों में शीर्ष पर.  
सहकारिता विभाग का रीडर 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार
jabalpur, Reader , cooperative department

जबलपुर। जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्यवाई को अंजाम देते हुए सोमवार को सहकारिता विभाग में पदस्थ रीडर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपित रीडर ने कार्यभार के विभाजन के एवज में रिश्वत मांगी थी। कोर्ट के आदेश के बाद भी पीडि़त को पदभार नहीं दिया जा रहा था। जिसकी शिकायत लोकायुक्त से की गई। जिस पर लोकायुक्त ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

 

लोकायुक्त पुलिस के अनुसार सिविक सेंटर स्थित सहकारिता कार्यालय में पदस्थ रीडर राकेश कोरी को 20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। रिश्वतखोर रीडर ने सुरेश कुमार सोनी से सहायक समिति प्रबंधक का आदेश जारी करने को लेकर बीस हजार रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता सुरेश कुमार सोनी ने लोकायुक्त पुलिस को शिकायत की थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि सहायक समिति प्रबंधक के पद पर उससे कनिष्ठ अधिकारी की नियुक्ति कर दी गई है। इसको लेकर वह न्यायालय की शरण में गये थे। कोर्ट के आदेश के बाद भी पीडि़त को पदभार नहीं दिया जा रहा था। इस संबंध में जब वह कार्यालय में पदस्थ रीडर राकेश कोरी से मिला तो उसने आदेश जारी करने के लिए बीस हजार रुपये रिश्वत की मांग की। जिसकी शिकायत पीडि़त ने लोकायुक्त को की। शिकायत सही पाये जाने पर लोकायुक्त ने रीडर को रंगे हाथों गिरफ्तार करने की योजना बनाई। इसी आधार पर शिकायतकर्ता आज सोमवार को रिश्वत के पैसे लेकर कार्यालय पहुंचा था। जैसे ही रीडर को रिश्वत की रकम दिए गए। उसी वक्त लोकायुक्त ने उसे दबोच लिया। लोकायुक्त ने पैसे भी जब्त कर लिए। रीडर को मौके पर ही जमानत दे दी गई।

MadhyaBharat 6 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.