Since: 23-09-2009

  Latest News :
गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   यूथ एंड धर्म-2026’ 30 नवंबर को, वंदे मातरम् और युवा विमर्श पर होगा मंथन.   फार्मेसी सेवा है, सिर्फ व्यापार नहीं, बिना पर्चे एंटीबायोटिक न दें : उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   उज्जैन में बनेगा डीप टेक पार्क, भोपाल में शुरू हुई 10 लाख साल पुरानी धरोहरों की जांच वाली लैब.   कैबिनेट के बड़े फैसले, विकास और जनकल्याण पर 7 हजार करोड़ से ज्यादा की मुहर.   ललितपुर में दिग्विजय की यात्रा को मिला सपा का साथ, चंद्रपाल यादव चले साथ-साथ.   पंचायतों में खरीदी घोटाले की जांच कराओ, जीतू पटवारी ने सीएम को लिखा पत्र.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित.   मुख्यमंत्री ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री ने जशपुर के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.  
दहेज़ का लालची निकला दूल्हा,माँगा दुल्हन के परिवार से 21 लाख
दहेज़ का लालची निकला दूल्हा

दहेज़ की वजह से लांखो लड़कियां देश में प्रताड़ित की जाती है ग्वालियर में दहेज के लिए ऐनवक्त पर शादी तोड़ दी गई। आज 6 फरवरी को बारात आना थी। दो दिन पहले इंजीनियर दूल्हे के मामा ने दुल्हन के घर जाकर 21 लाख रुपए कैश देने की मांग रख दी। साफ शब्दों में कह दिया कि 21 लाख रुपए का इंतजाम कर सकते हो तो बारात आएगी, नहीं तो रिश्ता नहीं होगा।बेबस पिता ने बेटी के होने वाली ससुराल के हर शख्स से फरियाद की, गुहार लगाई, लेकिन वे दहेज की मांग पर अड़ गए। बिना पैसे लिए शादी के लिए तैयार नहीं हुए। शादी आज शहर के मुस्कान गार्डन से होना थी। कार्ड बंट चुके थे। गार्डन से लेकर कैटरिंग तक की बुकिंग हो चुकी थी। रिश्ता तोड़ने के बाद दुल्हन के परिजन ने महाराजपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।दुल्हन के पिता शहर के महाराजपुरा स्थित आदित्यपुरम में रहते हैं। वे प्राइवेट जॉब करते हैं। उनका एक बेटा (20) और बेटी (22) है। बेटी की शादी गोला का मंदिर प्रगति विहार निवासी मुनेंद्र शर्मा के साथ तय की थी। मुनेंद्र इंजीनियर है। इंजीनियर दामाद पाकर परिवार काफी खुश था। यह रिश्ता मुनेंद्र के पिता राकेश शर्मा के साथ ही उसके मामा नीलेश शर्मा, मौसा सुरेश शर्मा, मां ऊषा देवी और भाई शैलेंद्र शर्मा के सामने उनकी सहमति से तय हुआ था।दुल्हन के पिता बताते हैं कि उस समय किसी ने कोई दहेज की मांग नहीं की, लेकिन उन्होंने अपनी हैसियत अनुसार अच्छे से अच्छे इंतजाम किए थे। 2 अक्टूबर 2022 को दोनों की सगाई हुई। गोद भराई की रस्म भी निभा दी गई। तब तक सब कुछ ठीक था। सभी की सहमति से शादी का शुभ मुहूर्त 6 फरवरी 2023 का निकला था।

MadhyaBharat 6 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.