Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
टक्कर के बाद टैंकर में लगी आग चालक जिंदा जला
indore, Driver burnt alive , tanker after collision

इंदौर। जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक केमिकल से भरे टैंकर में सामने जा रहे ट्रक को टक्कर मारने के बाद आग लग गई। देखते ही देखते पूरा टैंकर जलकर खाक हो गया। बताया गया है कि टैंकर चालक कैबिन में फंस गया था, जिसके चलते उसकी जिंदा जलने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

 

 

मानपुर थाना पुलिस के मुताबिक, हादसा मंगलवार को सुबह 4 से 4.30 बजे के बीच मानपुर थाने से करीब दो किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग तीन पर वैष्णो धाम ढाबे के आगे पुलिया के नीचे हुआ। टैंकर में इथिडियम केमिकल भरकर ले जाया जा रहा था।

 

 

थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि टैंकर क्रमांक एमएच 20 जीसी 2181 इंदौर की ओर आ रहा था। इसमें इथेनॉल केमिकल भरा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि टैंकर की गति तेज थी। टैंकर अचानक आगे जा रहे एक ट्रक में पीछे से जा टकराया। टक्कर लगते ही उसमें आग लग गई और वह जल उठा। हादसा इतना तेजी से हुआ कि टैंकर के कैबिन में सवार चालक को जान बचाने का मौका ही नहीं मिला और वह आग में जिंदा जल गया। राहगीरों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर तत्काल महू छावनी परिषद की फायर ब्रिगेड टीम पहुंची। दो-तीन बार प्रयासों के बाद आग बुझा ली गई, लेकिन चालक की जान नहीं बचाई जा सकी। जले हुए टैंकर में झुलसे ड्राइवर के अवशेष ही नजर आ रहे थे। आग में टैंकर का पूरा अगला हिस्सा जलकर खाक हो चुका था, जबकि पिछला हिस्सा जलने से बच गया। अगर टैंकर पलट जाता तो उसमें भरे केमिकल के कारण और हादसा और भीषण हो सकता था।

 

 

थाना प्रभारी के मुताबिक टैंकर में सिर्फ एक ही व्यक्ति के होने की जानकारी मिली है। मृतक चालक की शिनाख्ती के प्रयास किए जा रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

MadhyaBharat 7 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.