Since: 23-09-2009

  Latest News :
इंडिगो पर गहराया संकट: 5 दिनों में 2 हज़ार फ्लाइट्स रद्द.   मुर्शिदाबाद में रखी गई \'बाबरी मस्जिद\' की नींव.   पीएम मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भव्य स्वागत.   बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा करने वाले TMC विधायक हुमायूं कबीर .   सरकार ने बदला फैसला: संचार साथी ऐप अब अनिवार्य नहीं.   प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम अब ‘सेवा तीर्थ’.   कांग्रेस कमेटी की पत्रकार वार्ता में नेताओं ने दिल्ली में होने वाली वोट चोरी के खिलाफ़ आवाज़ बुलंद महारैली की तैयारियों का किया विस्तार से ऐलान.   कांग्रेस विधायक ने सदन में उठाया सवाल : सरकार पर लगाए महंगी बिजली खरीद के आरोप.   भोपाल के बड़े तालाब में शुरू हुआ शिकारा सफर.   पर्यटन के लिए MP के बढ़ते कदम: भोपाल में डल झील जैसा अनुभव.   भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर सरकारी अवकाश.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दिया आधुनिक गीता भवन का तोहफा.   रायपुर में ट्रैफिक सुधार की बड़ी पहल: कई फ्लाईओवर परियोजनाओं को मिली मंज़ूरी.   CM विष्णु देव साय बोले: \'संविधान में आस्था रखकर आगे बढ़ रहा है भारत\'.   पीसीसी चीफ दीपक बैज का भाजपा पर हमला: सत्ता के लिए झूठ का आरोप.   जंगल, नदी और पहाड़ पार कर मतदाताओं तक पहुँच रहे कर्मचारी.   मतदाता सूची सुधार कार्य के दौरान बीएलओ के साथ अभद्रता .   हिड़मा की मौत के बाद छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलवाद खात्मे की कगार पर.  
धोखे का दूसरा नाम ही कांग्रेस है-जेपी नड्डा
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ पहुंचे

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ पहुंचे। उन्होंने एयरपोर्ट से सीधे मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। फिर भाजपा कोर कमेटी की बैठक लेने के बाद लाल बाग मैदान में आयोजित आम सभा को संबोधित करने के लिए रवाना हुए। यहां सभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्‌डा ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा है। सभा को संबोधित करने के बाद नड्‌ड़ा नारायणपुर रवाना हुए। वहां उन्होंने दिवंगत सागर साहू को श्रद्धांजलि अर्पित की।नड्‌डा ने कहा कि सागर साहू की हत्या का सुनकर बहुत दुख हुआ। यहां जब से कांग्रेस सरकार आई है, नक्सली हमले बढ़े हैं। ये इनके प्रशासन के बारे में बताता है। जब रमन सरकार थी, सुख-चैन था। सब लोगों के लिए काम हो रहा था। मगर आज मैं देखता हूं कि, छलावा हुआ है। मैं डॉक्टर रमन के माध्यम से बताना चाहता हूं कि कांग्रेस का नाम ही छलावा है। लटकाना, भटकाना ही कांग्रेस की नीति है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छलावे के लिए ही बनी है। वो लोगों को भटकाने के लिए बने हैं। कांग्रेस के लिए ये सब करना कोई नई बात नहीं है।उन्होंने कहा कांग्रेस का काम ही है फूट डालो राजनीति करो, हम गर्व के साथ कहते हैं कि छत्तीसगढ़ तब बना, जब अटल बिहारी वाजपेयी ने पहल की। उन्होंने अपने वादे को पूरा किया। मुझे याद है कि स्वर्गीय राजीव गांधी और उनका परिवार यहां पिकनिक मनाने आते थे। उस दौरान विकास को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जाता था। फिर जब रमन सिंह की सरकार आई, तब से विकास हुआ। जेपी नड्डा ने कहा कि जब अंधेरा होगा तभी उजाले का महत्व समझ में आएगा ना। रमन सरकार में बहुत से काम हुए। कांग्रेस सरकार का एक काम बता दीजिए जो उन्होंने जनता के हित के लिए किया हो।दंतेवाड़ा में 150 एकड़ में 100 करोड़ खर्च कर एजुकेशन सिटी बनाई। जब मैं स्वास्थ्य मंत्री बना तो मैंने जगदलपुर में मेडिकल कॉलेज खोला। साथ ही 200 करोड़ रुपए का सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल बनवाया। हमने लोगों को मोबाइल फोन बांटे। संचार क्रांति लाने का काम किया। उन्होंने कहा कि आजाद भारत मे पहली बार एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाया गया है। अब एक आदिवासी महिला 1.40 करोड़ की जनता को संबोधित करती है। जर्मनी, फ्रांस , यूरोप का विकास रुक गया। भारत 6.1 प्रतिशत के ग्रोथ के साथ है। आगे बढ़ रहा है।

MadhyaBharat 11 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.