Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
आरोपी ने पत्नी और 3 बेटियों पर तलवार से किया जानलेवा हमला
आरोपी

एक ही परिवार के सभी सदस्यों की हत्या का सामने आया है।दुर्ग जिले के भिलाई में एक युवक ने देर रात पत्नी और 3 बेटियों पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। इसमें एक 18 वर्षीय बेटी ज्योति राय की मौत हो गई है। जबकि तीन अन्य घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। सूचना मिलते ही खुर्सीपार पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी अमर देव राय को गिरफ्तार कर लिया है। खुर्सीपार क्षेत्र की पूरी घटना है।

पुलिस के मुताबिक अमर देव राय ट्रक चलाता है। वो शुक्रवार रात अपने घर पहुंचा था। इसे बाद रात से ही उनके घर में झगड़ा हो रहा था। देर रात 3.30 बजे के करीब अचानक घर से चींखने की आवाज आने लगी। चीखें सुनकर पड़ोस में रहने वाली एक लड़की उनके घर पहुंची तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। जब पड़ोसी पिछले दरवाजे के पास पहुंचे तो उन्होंने देखा कि अमर देव राय वहां से भाग रहा था। उसके पीछे खून से लथपथ दो बेटियां निकलीं और उन्होंने चिल्लाते हुए कहा कि अंदर मां और बहन हैं,उन्हें बचाओ।इसके बाद दोनों वहीं गिरकर बेहोश हो गईं। पड़ोसी तुरंत वहां गए और पुलिस को फोन किया। सूचना मिलते ही खुर्सीपार पलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि एक लड़की की मौत हो गई है। वहीं तीन की हालत गंभीर है। इसके बाद तीनों को शंकरा मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना के समय घर में 8 वर्षीय बेटा अभिषेक राय भी था। पिता ने उसके ऊपर कोई हमला नहीं किया। वो पूरी तरह से सुरक्षित है। वो काफी डरा हुआ है। उसने बस इतना बताया है कि पापा ने मां और दीदी को तलवार से मारा है। पुलिस का कहना है कि बेटे की मानसिक स्थिति स्थिर होने पर उससे पूछताछ की जाएगी  

 

MadhyaBharat 11 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.