Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
दिव्यांग की मौत पर धर्म परिवर्तन मामला सामने आया
मौत पर धर्म परिवर्तन मामला

इंदौर में दिव्यांग युवती की मौत के मामले में जबरदस्ती ईसाई धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में मृतका के घर के सामने रहने वाले एक परिवार पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपी परिवार 7 साल पहले तक अहिरवार सरनेम लगाता था, लेकिन फिर उन्होंने ईसाई धर्म अपना लिया। इसके बाद से वे युवती और उसके परिवार पर भी ईसाई धर्म परिवर्तन के लिए लगातार दबाव बनाने लगे। फिलहाल विजयनगर पुलिस तीनों आरोपियों की तलाश कर रही है।मामला इंदौर के विजयनगर इलाके के सोलंकी नगर का है। यहां शुक्रवार सुबह एक दिव्यांग युवती काजल पिता गोपाल यादव की मौत हो गई। इस मामले में मृतका के परिवार ने थाने में अर्थी ले जाकर हंगामा भी किया था। परिवार ने अपने घर के सामने रहने वाले दशरथ टोनेरे उनकी पत्नी रेखा टोनेरे और बेटी रवीना टोनेरे पर आरोप लगाया था कि वे आए दिन बेटी और हमारे परिवार से विवाद करते हैं। हम पर ईसाई धर्म परिवर्तन को लेकर दबाव बनाते हैं। लेकिन हम लगातार विरोध कर रहे थे। इसके चलते दशरथ टोनेरे ने हम पर विजय नगर थाने में झूठा केस दर्ज करा दिया था। इसके चलते दिव्यांग युवती काजल तनाव में आ गई थी।विजयनगर पुलिस ने खुशबू यादव (मृतका काजल की बड़ी बहन) निवासी सोलंकी नगर की शिकायत पर दशरथ टोनेरे, रेखा टोनेरे और उनकी बेटी रवीना टोनेरे के खिलाफ धमकी देने और मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 के तहत केस दर्ज किया है। खुशबू के मुताबिक सभी आरोपी लगातार उन्हें धमकाकर ईसाई धर्म परिवर्तन का दबाव बनाते थे।

MadhyaBharat 12 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.