Since: 23-09-2009

  Latest News :
जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   भोपाल को मिली 300 करोड़ की अत्याधुनिक लैब की सौगात, बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित.   सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सीलिंग ड्राइव से पीछे हटा नगर निगम, तोड़फोड़ पर केंद्रित हुआ अभियान.   यूथ एंड धर्म-2026’ 30 नवंबर को, वंदे मातरम् और युवा विमर्श पर होगा मंथन.   फार्मेसी सेवा है, सिर्फ व्यापार नहीं, बिना पर्चे एंटीबायोटिक न दें : उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   उज्जैन में बनेगा डीप टेक पार्क, भोपाल में शुरू हुई 10 लाख साल पुरानी धरोहरों की जांच वाली लैब.   कैबिनेट के बड़े फैसले, विकास और जनकल्याण पर 7 हजार करोड़ से ज्यादा की मुहर.   ललितपुर में दिग्विजय की यात्रा को मिला सपा का साथ, चंद्रपाल यादव चले साथ-साथ.   पंचायतों में खरीदी घोटाले की जांच कराओ, जीतू पटवारी ने सीएम को लिखा पत्र.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित.   मुख्यमंत्री ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री ने जशपुर के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.   डायल-112 जवानों ने एक सप्ताह में 9 बिछड़े बच्चों-बुजुर्गों को परिजनों से मिलाया, 35 घायलों को पहुंचाया अस्पताल.   अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन.  
टीआई से बहस के बाद थाने में धरने पर बैठे विधायक प्रजापति
chatarpur, MLA Prajapati ,dharna , police station

छतरपुर। जिले के लवकुश नगर थाने में रविवार रात चंदला विधानसभा से विधायक राजेश प्रजापति की टीआई से केस दर्ज करने को लेकर बहस हो गई। इसके बाद नाराज विधायक थाने में ही धरने पर बैठ गए। विधायक के धरने पर बैठने की खबर मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी थाने पहुंचे। उन्होंने विधायक को एफआईआर दर्ज करने तथा टीआई के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद विधायक ने धरना खत्म किया।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार रात 11 बजे चंदला विधायक राजेश प्रजापति अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचे थे। जहां उन्होंने एक महिला से हुई छेड़छाड़ को लेकर एफआईआर दर्ज करने की बात कही। इस दौरान उनकी थाना प्रभारी हेमंत नायक से बहस हो गई। जिसके बाद करीब 11.30 बजे विधायक थाने के गेट पर ही धरने पर बैठ गए, और वे सुबह 4.30 बजे तक एफआईआर और थाना प्रभारी पर कार्रवाई का आश्वासन मिलने तक धरने पर बैठे रहे। मामले को लेकर एक 45 सेकंड का वीडियो सामने आया है। इसमें विधायक राजेश प्रजापति लवकुश नगर थाने के चैनल गेट पर बैठे हुए हैं। जिसमें वे कह रहे हैं कि ये देखिए ये कैसी बात कर रहे हैं, वह भी विधायक से। तभी पास खड़े थाना प्रभारी हेमंत नायक जवाब देते हुए कहते हैं कि हां बनाइए वीडियो... विधायक से बात नहीं करें। जबरन झूठे मुकदमे कायम करा रहे हैं आप। चिल्लाइए नहीं मेरे पर। आप चिल्ला नहीं सकते। तभी थाना प्रभारी कहते हैं कि आप आराम से बात करिए।

 

मामले की जानकारी मिलने पर देर रात छतरपुर एसपी सचिन शर्मा भी मौके पर पहुंच गए, और विधायक को धरना खत्म करने के लिए कहा। लेकिन, विधायक थाना प्रभारी को हटाने की मांग को लेकर डटे रहे। भाजपा विधायक को धरने पर बैठा देख बड़ामलहरा विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी और पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंच गए। थाना प्रभारी हेमंत नायक पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद वह धरने से हटे। मामले में सोमवार को सुबह छतरपुर एसपी सचिन शर्मा ने एक ट्वीट जानकारी दी है कि थाना लवकुशनगर के वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया गया है, अग्रिम कार्यवाही के लिए जांच एएसपी विक्रम सिंह को सौंपी गई है।

MadhyaBharat 13 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.