Since: 23-09-2009

  Latest News :
इंडिगो पर गहराया संकट: 5 दिनों में 2 हज़ार फ्लाइट्स रद्द.   मुर्शिदाबाद में रखी गई \'बाबरी मस्जिद\' की नींव.   पीएम मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भव्य स्वागत.   बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा करने वाले TMC विधायक हुमायूं कबीर .   सरकार ने बदला फैसला: संचार साथी ऐप अब अनिवार्य नहीं.   प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम अब ‘सेवा तीर्थ’.   कांग्रेस कमेटी की पत्रकार वार्ता में नेताओं ने दिल्ली में होने वाली वोट चोरी के खिलाफ़ आवाज़ बुलंद महारैली की तैयारियों का किया विस्तार से ऐलान.   कांग्रेस विधायक ने सदन में उठाया सवाल : सरकार पर लगाए महंगी बिजली खरीद के आरोप.   भोपाल के बड़े तालाब में शुरू हुआ शिकारा सफर.   पर्यटन के लिए MP के बढ़ते कदम: भोपाल में डल झील जैसा अनुभव.   भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर सरकारी अवकाश.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दिया आधुनिक गीता भवन का तोहफा.   रायपुर में ट्रैफिक सुधार की बड़ी पहल: कई फ्लाईओवर परियोजनाओं को मिली मंज़ूरी.   CM विष्णु देव साय बोले: \'संविधान में आस्था रखकर आगे बढ़ रहा है भारत\'.   पीसीसी चीफ दीपक बैज का भाजपा पर हमला: सत्ता के लिए झूठ का आरोप.   जंगल, नदी और पहाड़ पार कर मतदाताओं तक पहुँच रहे कर्मचारी.   मतदाता सूची सुधार कार्य के दौरान बीएलओ के साथ अभद्रता .   हिड़मा की मौत के बाद छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलवाद खात्मे की कगार पर.  
अनजान दोस्ती का यह नतीजा युवक की ली दोस्त ने ही जान
अनजान दोस्ती का यह नतीजा,युवक की ली दोस्त ने ही जान

प्यार और दोस्ती कहते है अनजान लोगों से नहीं करनी चाइये। आप भरोशा लोगों पर सोच समझ कर करें। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एक युवक ने अंजान युवक के साथ दोस्ती की। फ्रेंडशिप होते ही दोनों ने रात के अंधेरे में मोबाइल में टॉर्च जलाकर साथ बैठकर दारू पी। जिसके साथ दोस्ती की वह युवक शराब के नशे में दूसरे युवक का फोन लेकर भागने की कोशिश किया। इतने में गुस्से में भाग रहे युवक के सिर पर लाठी से वार कर दिया। जब वह बेहोश होकर नीचे गिरा तो उसके प्राइवेट पार्ट पर भी अटैक किया। जिसके बाद घायल की पैंट उतारकर उसका गला घोंट दिया। वारदात के 7 दिन बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जिले के बोधघाट थाना क्षेत्र का है।मृत युवक का नाम देबोनंदो बजरंगी है, जो जगदलपुर का ही रहने वाला था। 5 फरवरी को करकापाल के मुर्गा बाजार में इसकी लाश मिली थी। इलाके के लोगों ने शव देखकर पुलिस को जानकारी दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि इलाके के एक युवक राजेश पुनेम को इसके साथ देखा गया था। पुलिस ने राजेश पुनेम का पता लगाया। फिर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में युवक ने हत्या का सारा राज खोल दिया।इसने पुलिस को बताया कि, 5 फरवरी को करकापाल के मुर्गा बाजार गया हुआ था। मुर्गा लड़ाई में दांव भी लगाया। सारे पैसे हार गया था। जिसके बाद शाम तक वहीं बैठा रहा। जब बाजार खाली हुआ तो एक अनजान युवक बाजार में पहुंचा। फिर उसने उस युवक के साथ बातचीत की तो उसने अपना नाम देबोनंदो बजरंगी (46) बताया। जिसके बाद उससे दोस्ती कर ली। फिर कहीं से दोनों ने शराब की व्यवस्था की और रात के अंधेरे में टॉर्च जलाकर साथ बैठकर दारू पी। इस बीच देबोनंदो बजरंगी राजेश का फोन लेकर भागने की कोशिश किया।इतने में गुस्से में आकर राजेश ने पास में ही पड़े बांस से देबोनंदो बजरंगी के सिर पर हमला कर दिया। देबोनंदो बजरंगी बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। जिसके बाद राजेश ने घायल के प्राइवेट पार्ट पर भी वार किया। उसकी पैंट उतार कर उसी का गला घोंट दिया। फिर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया था। आरोपी के जुर्म कबूलने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस को इस हत्या की गुत्थी को सुलझाने में 7 दिन लगे।

 

 

MadhyaBharat 13 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.