Since: 23-09-2009
जबलपुर। नागपुर-रीवा हाईवे पर सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया। हादसे में पिता और पुत्र दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर प्रकरण दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नागपुर-रीवा हाईवे पर माढ़ोताल क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया। घटना के बाद ट्रक रुका नहीं, बल्कि 100 मीटर तक बाइक सवारों को घसीटता हुआ ले गया। इससे दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि पिता सुरेश अपने बेटे अभि को स्कूल छोड़ने बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। सूचना मिलने पर माढोताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर मृतक के परिजनों को सूचना दी। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |