Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
भारत करता है विश्व में दूध का सबसे ज्यादा उत्पादन-केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
ज्योतिरादित्य सिंधिया

भारत की जी-20 अध्यक्षता के तहत एग्रीकल्चर वर्किंग ग्रुप (AWG) की पहली मीटिंग के दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बैठक में शिरकत की।मंत्री सिंधिया ने जी-20 सदस्यों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों से चर्चा की।सेशन के बाद मंत्री सिंधिया ने मीडिया को बताया कि कृषि का क्षेत्र भारत के लिए अति महत्व के इतिहास से लेकर आज तक और आज से लेकर भविष्य तक रहेगा।सिंधिया ने कहा कि यह कार्यक्रम मप्र में आयोजित होना सबसे उचित है। मप्र ने कृषि के क्षेत्र में पिछले 18 सालों में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सिंचाई का रकबा करीब 2 लाख हेक्टेयर होता था वही रकबा 18 सालों में 50% बढ़कर 200 लाख हेक्टेयर से 300 लाख हेक्टेयर हो चुका है। मप्र में करीब 163 लाख टन अनाज का उत्पादन होता था, आज 619 लाख टन का उत्पादन हुआ है यानी 400 गुना वृद्धि हुई है।मप्र सोया, दाल व लहसुन के उत्पादन में आज उभर चुका है। देश के सबसे पांच बड़े दूध उत्पादक राज्यों में मप्र भी शामिल हो चुका है। विश्व में दूसरे नंबर पर फल व सब्जियों के क्षेत्र और तीसरे नंबर पर अनाज के उत्पादन के रूप में हमारा स्थान है। इसमें 8 सालों में हम 265 मिलियन टन से 314 मिलियन टन तक पहुंच चुके है। कृषि को प्रोत्साहन देने से उत्पादन करीब 4.5 गुना बढ़ाकर 10.50 गुना मिलियन डॉलर आज हो चुका है।एक थ्री-एस स्ट्रेटेजी एग्रीकल्चर इकोसिस्टम के लिए अपनानी होगी। एक ऐसी स्ट्रेटेजी विश्व के लिए जो स्मार्ट हो, जो सस्टेनेबल हो जो सभी को सर्व कर पाए। स्मार्ट के क्षेत्र में ड्रोन की टेक्नोलॉजी को इस्तेमाल करके की जा सकती है। कृषकों के लिए जहां एक तरह सहूलियत हो रही है, स्वास्थ्य की सुविधाएं मिल रही है वहीं दूसरी तरफ उत्पादन में बढोतरी हो सकती है। सस्टेनेबल में एक-एक किसान को पैदावार बढ़ाने के लिए क्षमता, टेक्नोलॉजी और मार्केटिंग के लिए इनपुट्स ये बजट के आवंटन के आधार पर भी हम लोग कर पाए हैं।उन्होंने कहा यह वर्ष ‘इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स’ संयुक्त राष्ट्र के द्वारा प्रधानमंत्री के आह्वान पर घोषित किया गया है। भारत की पुरानी विरासत तथा हजारों साल पुरानी मोटे अनाज की संस्कृति का लाभ डाइट्री तरीके से, पर्यावरण के तरीके से एक-एक मनुष्य को मिल पाए। जो चर्चाएं यहां की गई है और जो निचोड़ निकलेगा, उस आधार पर भारत व सारे जी-20 के देश एक साथ मिलकर विश्व को एक नया रास्ता व रोड मैप कृषि के क्षेत्र में देंगे।उधर, तीसरा दिन AWG के प्रमुख डिलिवरेबल्स पर विचार-विमर्श के लिए समर्पित होगा। यह एक तकनीकी सत्र होगा जिसमें सभी संबंधित सदस्यों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों से चर्चा और भागीदारी होगी। प्रदेश के चार किसानों की भी सहभागिता रहेगी जिन्होंने ऑर्गेनिक खेती सहित कृषि के क्षेत्र में नए-नए आयाम दिए हैं, यह प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया जाएगा। इसके साथ ही मांडू किले का भ्रमण कराया जाएगा जिससे उन्हें समृद्ध भारतीय इतिहास का अनुभव प्राप्त होगा। मेहमान गाला डिनर और सांस्कृतिक प्रदर्शन भारतीय व्यंजनों और संस्कृति का स्वाद प्रदान करेंगे। आखिरी दिन मेहमानों का भोजन होटल मैरिएट में होगा।

MadhyaBharat 14 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.