Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
नाबालिग आरोपी ने की 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म
नाबालिग आरोपी,6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म

कलियुग में कौन क्या कर रहे जाए कहा नहीं जा सकता है,कहते है अपराध की कोई उर्म नहीं होती है,अपराधी किसी भी उर्म में अपराध कर सकता है। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में 6 साल की बच्ची से रेप के बाद बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नाबालिग है। उसने कुछ दिन पहले ही खेत में एक कपल को गलत काम करते देखा था, तभी से वह हमउम्र लड़की की तलाश में था। 6 साल की मासूम से रेप के बाद उसने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी।तीन डॉक्टरों की टीम ने बच्ची के शव का पोस्टमॉर्टम किया। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मासूम के साथ पहले बेरहमी से मारपीट की गई। इससे उसका लिवर फट गया था। इसके बाद आरोपी ने मासूम से रेप किया। प्रशासन ने मंगलवार सुबह बुलडोजर से आरोपी का घर ढहा दिया।मामला शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र का है। 10 फरवरी को मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा हाे रही थी। 6 साल की मासूम मां के साथ दोपहर 3 बजे कथा सुनने पहुंची थी। भागवत सुनने के दौरान मासूम मां से अलग हो गई। भागवत कथा खत्म होने के बाद जब मां ने बेटी की तलाश की तो वह नहीं मिली। मां ने सोचा बेटी घर पर पहुंच गई होगी। जब वह घर पहुंची तो वहां भी बेटी नहीं मिली। घबराई मां ने बेटी के लापता होने की सूचना तत्काल अपने पति को दी। परिजन ने ग्रामीणों के साथ मिलकर मासूम काे तलाशना शुरू किया। कहीं पता नहीं चलने पर शुक्रवार रात 11 बजे करैरा थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई। शिकायत के बाद भी पुलिस के साथ परिजन रातभर मासूम को तलाशते रहे।11 फरवरी की सुबह शासकीय स्कूल के पीछे सरसों के खेत में मासूम का शव एक ग्रामीण ने देखा। बताया जा रहा है कि उसके मुंह में कपड़ा ठुंसा हुआ था। खेत में जिस स्थान पर घिनौनी हरकत की गई थी। वहां पर खून भी पड़ा था।

MadhyaBharat 14 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.