Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
विंध्य क्षेत्र को मिली नए एयरपोर्ट की सौगात
rewa, Vindhya region ,new airport

रीवा। मध्यप्रदेश के विंध्य क्षेत्र को आज नए एयरपोर्ट की सौगात मिल गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंदीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को दोपहर में रीवा में चोरहटा हवाई पट्टी पर बनने वाले नए एयरपोर्ट का भूमिपूजन किया। इसका निर्माण 239.95 करोड़ रुपये से होगा। इसके बनने के बाद भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और खजुराहो के बाद प्रदेश का यह छठवां हवाई अड्डा होगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री चौहान और केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने यहां 747 करोड़ 51 लाख के 32 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जिसमें 144 करोड़ 9 लाख के 15 कार्यों का लोकार्पण और 603 करोड़ 42 लाख के 17 निर्माण कार्य शामिल हैं।

 

 

इससे पहले रीवा पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का कलाकारों ने जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री चौहान और केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने यहां कलाकारों के साथ डांडिया भी खेला। इसके बाद मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री के मंच पर पहुंचते ही पूरा कार्यक्रम स्थल तालियों से की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। भक्ति मय संगीत और बघेली गीत से र्कायक्रम की शुरुआत हुई।

 

 

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया और मुख्यमंत्री चौहान का क्षेत्रीय सांसद जनार्दन मिश्र ने स्वागत किया। लाडली बहना योजना पर बहनों ने लिखकर मुख्यमंत्री का आभार जताया है। बहनों ने लिखा है कि आपके द्वारा हम बहनों को लाडली बहना बनाकर आर्थिक रूप से मजबूत किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने वृद्ध जनों को शाल श्रीफल से सम्मानित किया। इसके बाद समारोह में केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री 747 करोड़ 51 लाख के 32 कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया।

 

 

कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री बिसाहूलाल सिंह, सांसद जनार्दन मिश्र, राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल शामिल रहे। सम्मेलन में रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ला, गुढ़ विधायक नागेन्द्र सिंह, सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह, मउगंज विधायक प्रदीप पटेल, मनगवां विधायक पंचूलाल प्रजापति, त्योंथर विधायक श्यामलाल द्विवेदी, सेमरिया विधायक केपी त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल, महापौर अजय मिश्र, नगर निगम स्पीकर व्यंकटेश पाण्डेय शामिल रहे।

MadhyaBharat 15 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.