Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
बीजेपी नेताओं की हत्या हो रही है,सामान्य बात-स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव
बीजेपी नेताओं की हत्या हो रही है

 लगातार भाजपा नेताओं की हो रही हत्या को लेकर राज्य में सियासत गरमाई हुई है। जगदलपुर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने मीडिया से कहा कि, मैंने ज्यादा हत्या के बारे में नहीं सुना। लेकिन, 2-3 हत्या के बारे में पता चला है। उन्होंने कहा कि, अचानक हुई घटनाओं में चाहे पुलिस हो या अन्य कोई भी डिपार्टमेंट इसमें कुछ नहीं कर पाता है। लेकिन, कोई पुरानी रंजिश हो तो उसके लिए पुलिस विभाग और सूचना तंत्र को सतर्क रहना चाहिए।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव 2 दिवसीय बस्तर प्रवास पर हैं। वहीं मंगलवार की शाम उन्होंने जगदलपुर में मीडिया से बातचीत की। टीएस सिंहदेव ने कहा कि, बस्तर में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने की कोशिश की जा रही है। नए डॉक्टरों की भर्ती कर रहे हैं। सीधी भर्ती भी की जा रही है। संविदा भर्ती के लिए वॉक इन इंटरव्यू भी रखा गया है। बॉन्डेड डॉक्टरों को भी प्राथमिकता के साथ भेजा जाएगा।टीएस सिंहदेव ने कहा कि, हमने घोषणा पत्र में जो-जो वादे किए थे उनमें से कई वादों को पूरा किया गया है। कुछ अधूरे हैं। कोशिश है पूरे किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अभी संविदा शिक्षकों को ही रेगुलर किया गया है। बाकी अब आंगनबाड़ी, कर्मचारियों की नियमितीकरण की मांग, रसोइया संघ, सफाई कर्मी इनकी मांगों को पूरा करना बाकी है।टीएस सिंहदेव के जगदलपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोशीला स्वागत किया। एयरपोर्ट पर भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। टीएस सिंहदेव के काफिले के साथ नारेबाजी करते रैली निकाली। इधर, स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से मुलाकात कर उन्हें कई निर्देश भी दिए हैं।छत्तीसगढ़ के बस्तर में पिछले 30 दिनों में अब तक 4 BJP नेताओं की हत्या हो चुकी है। इनमें 3 को नक्सलियों ने मारा है, जबकि एक संदिग्ध है। दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले की सरहद पर माओवादियों ने रामधर अलामी को मारा। वहीं नारायणपुर के छोटे डोंगर में BJP के जिला उपाध्यक्ष सागर साहू की हत्या की। बीजापुर में नीलकंठ कक्केम को भी नक्सली ने मारा है।

MadhyaBharat 15 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.