Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
तलाकशुदा महिला से प्यार करने के बाद सुसाइड किया
तलाकशुदा महिला से प्यार,सुसाइड

कहते है प्यार और जंग में सबकुछ जायज है और कभी-कभी इतना जायज हो जाती है की आपको जान से हाथ धोना पड़ता है। इंदौर में एक तलाकशुदा महिला से प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने जान दे दी। वह रात को काम से वापस आया था। इसके बाद वह अपनी भतीजी के लिए दवाई लेने गया था। बाद में कमरे में जाकर फंदे पर झूल गया। पुलिस जांच कर रही है।द्वारकापुरी पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम अरुण पुत्र मुकेश निवासी प्रजापत नगर (25) है। उसने रात में अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। इससे पहले, वह बड़े भाई अंकुश के साथ काम पर गया था। वापस आने के बाद अंकुश ने अरुण को अपनी बेटी के लिए दवाई लाने भेजा। मेडिकल से दवा लाने के बाद बगैर खाना खाए अरुण अपने कमरे में चला गया।अंकुश ने बताया कि मां शादी में खाना बनाने का काम करती है। बुधवार रात उनके पास महू नाका से एक महिला का कॉल आया। महिला ने मां से कहा कि तुम्हारा बेटा मोबाइल पर विवाद करते हुए गालियां दे रहा है। मां ने वहीं से अरुण को कॉल किया पर उसने नहीं उठाया। जब मां काम करने के बाद घर लौटी तो अरुण से बात करने के लिए उसके कमरे से बाहर आने को कहा। नहीं आया तो उसका दरवाजा खटखटाया। नहीं खोलने पर मोबाइल पर फिर से कॉल किया। जब मोबाइल भी नहीं उठाया तो मां ने कमरे में झांककर देखा। यहां उसका शव लटका देख मां बेसुध हो गई।अरुण के भाई अंकुश ने बताया कि जिस महिला से उनका भाई बात करता था। वह पहले से तलाकशुदा थी। इसके बाद वह इसी माह वह दूसरी शादी कर रही थी। आशंका है कि इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। अरुण फर्नीचर बनाने का काम करता था।

 

MadhyaBharat 16 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.