Since: 23-09-2009

  Latest News :
वन नेशन, वन इलेक्शन पर JPC चीफ का दावा .   देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, 15 राज्यों में अलर्ट.   परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भोपाल की सड़कों पर बढ़ी ई-बसों की रफ्तार .   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   छत्तीसगढ़ में राशन वितरण की नई व्यवस्था.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.  
तेंदुए का शव मिलने से मचा हड़कंप
मचा हड़कंप

 कांकेर-भानुप्रतापपुर मार्ग पर तेंदुए का शव मिला। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया है। आशंका जताई जा रही है कि तेंदुए की मौत गाड़ी से टक्कर में हुई होगी।तेंदुए के मृत शावक की उम्र 6 से 7 माह बताई जा रही है। उसके शव पर चोट के निशान हैं। वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि जिस तरह के चोट शावक के शरीर पर पाए गए हैं, इससे लगता है कि उसे किसी वाहन ने जोरदार टक्कर मारी होगी, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार 18 फरवरी की सुबह उन्होंने देवरी गांव की बस्ती के नजदीक तेंदुए का शव देखा और इसकी सूचना सरपंच को दी। सरपंच ने तत्काल वन विभाग को फोन लगाया। घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर उसे वन विभाग के रेस्ट हाउस ले जाया गया है, जहां तेंदुए के शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।6 से 7 माह के शावक की लाश गांव के नजदीक मिलने से ये भी अनुमान लगाया जा रहा है कि आसपास ही मादा तेंदुआ भी होगी। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा है। वन अमला आसपास के क्षेत्रों में निगरानी भी कर रहा है।ठंड कम होते ही एक बार फिर जंगली जानवर आबादी वाले इलाकों में नजर आने लगे हैं। कांकेर शहर से शिव नगर की पहाड़ी पर भी तेंदुआ देखा गया है, जिससे लोगों में दहशत बनी हुई है। इधर रोजाना भालू भी पहाड़ी से उतरकर रिहायशी इलाकों में पहुंच रहे हैं। जंगली जानवरों के आबादी वाले इलाकों में घुसने से लोगों की जान आफत में है।कांकेर जिले में 24 अक्टूबर को दिवाली की रात 2 अलग-अलग गांवों में 4 तेंदुए देखे गए थे। तेंदुए सड़क किनारे बैठे रहे। राहगीरों ने तेंदुओं की तस्वीर अपने मोबाइल में कैद कर ली थी। इसकी जानकारी वन विभाग की टीम को भी दी गई। उस वक्त दहशत की वजह से लोग घरों से बाहर तक नहीं निकल पा रहे थे। कांकेर जिला मुख्यालय से महज 5 किमी दूर नरहरपुर मार्ग पर स्थित डुमाली गांव के पास 24 अक्टूबर की देर रात कुल 3 तेंदुए देखे गए थे, जबकि सिदेसर गांव के पास भी एक तेंदुआ नजर आया था

MadhyaBharat 18 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.