Since: 23-09-2009

  Latest News :
संविधान सदन में 26-27 अक्टूबर को होगा 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच, PM मोदी रहेंगे मौजूद, जन-केंद्रित विकास पर होगा वैश्विक मंथन - लोकसभा अध्यक्ष.   भारत की ताकत विविधता में एकता, टीम इंडिया की भावना से ही विकसित भारत बनेगा - उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन.   मुंबई में INDIA CHEM 2026 का भव्य शुभारंभ, देश का केमिकल बाजार दोगुना, MP में 50 हजार करोड़ का पेट्रोकेमिकल हब बन रहा.   *CCO की \'सुविकल्प\' पहल को मिला स्कॉच गोल्ड अवॉर्ड 2026, बंद खदानों को बना रही उत्पादक संपत्ति.   ऊपर सोलर पैनल, नीचे लहलहाएगी फसल, 7वें एग्रीवोल्टाइक वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस का केंद्रीय मंत्री शिवराज ने किया शुभारंभ.   विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   मुख्यमंत्री ने आदित्य बिरला समूह के प्रमुख कुमार मंगलम बिरला से की भेंट, सिंगरौली की हिंडाल्को इंडस्ट्री में 22 हजार करोड़ निवेश का प्रस्ताव.   केंद्र और राज्य सरकार मिलकर दे रही हैं मध्यप्रदेश के विकास को गति : CM डॉ. मोहन यादव.   ग्वालियर हादसे में 16 मौतें प्रशासनिक विफलता, मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख मुआवजा दे सरकार - जीतू पटवारी*.   सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा का आज तीसरा दिन, सिंदूरिया से तराना तक पैदल चलेंगे दिग्विजय सिंह*.   जन विश्वास अभियान: फील्ड में ही दिखें सभी अधिकारी, CM डॉ. मोहन यादव किसी भी जिले में कर सकते हैं औचक निरीक्षण.   रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल मर्डर केस में SIT जांच, CM ने दिए आदेश.   PWD सचिव मुकेश बंसल ने राजनांदगांव में निर्माण कार्यों की समीक्षा की, लंबित सड़कों और भवनों को दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश.   डिप्टी CM विजय शर्मा की पहल पर कबीरधाम में 48 नई सहकारी समितियों का गठन.   अन्न का सम्मान और किसानों का योगदान हमारा सामूहिक दायित्व, विकसित भारत में युवा-महिला भागीदारी जरूरी - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु.   अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के विकास को मिलेगी नई गति, नगरीय निकाय भविष्य की जरूरतों के अनुसार बनाएं योजना - सीएम साय.   विजयादशमी सत्य और धर्म की विजय का पर्व, बिलाईगढ़ के राजशाही दशहरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 5 बड़ी घोषणाएं.   जशपुर में सड़क नेटवर्क को मिल रही नई मजबूती.  
एक लाख के इनामी मिलिशिया कमाण्ड इन चीफ ने किया आत्मसमर्पण
sukma, Militia Command , Chief surrendered

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक लाख के इनामी मिलिशिया कमाण्ड इन चीफ ने पुलिस और कोबरा के अधिकारियों के समक्ष आत्म समर्पण किया गया। विगत 15-17 वर्षो से थाना किस्टाराम क्षेत्र में आत्मसमर्पित नक्सली सक्रिय था। वहीं आत्मसमर्पित नक्सली कई नक्सल घटनाओं में शामिल था।

 

जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति के प्रचार-प्रसार तथा सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे पूना नर्कोम अभियान "नई सुबह, नई शुरूआत" व थाना किस्टाराम के अदंरूनी क्षेत्रों में नवीन सुरक्षा कैम्पों के स्थापित होने से क्षेत्र में हो रहे विकासात्मक कार्यों से प्रभावित नक्सलियों के भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर प्रतिबंधित नक्सली संगठन में सक्रिय नक्सली मिलिशिया कमाण्ड इन चीफ मड़कम हड़मा उर्फ लालू, एक लाख इनामी नक्सली, निवासी किस्टाराम थाना क्षेत्र जिला सुकमा ने शुक्रवार को नक्सल ऑपरेशन कार्यालय सुकमा में एएसपी नक्सल ऑप्स किरण चव्हाण, कोबरा 208 वाहिनी सहायक कमाण्डेन्ट हेमंत प्लास के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया गया। उक्त नक्सली को आत्मसमर्पण के लिए प्रोत्साहित कराने में 208 वाहिनी कोबरा के आसूचना शाखा का विशेष प्रयास रहा। उक्त आत्मसमर्पित नक्सली को शासन के पुनर्वास नीति के तहत् सहायता राशि व अन्य सुविधाएं प्रदान किया जाएगा।

 

इन घटनाओं में था शामिल

वहीं आत्मसमर्पित मड़कम हड़मा उर्फ लालू वर्ष 2007 वीराभट्टी मुठभेड़ घटना में लालू सहित 3 नक्सली घायल, वर्ष 2013 थाना किस्टाराम पर फायरिंग घटना में 2 पुलिस जवान शहीद व 2 जवान घायल, वर्ष 2018 कांसाराम नाला के पास लैण्ड मांईस व्हीकल पर विस्फोट घटना में 9 पुलिस जवान शहीद व 02 जवान घायल हुए थे।

MadhyaBharat 24 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.