Since: 23-09-2009
सुकमा। सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे पुलिस की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई जिसमें 3 जवान शहीद और दो जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों को जल्द सुकमा लाया जा रहा है।मुठभेड़ की पुष्टि आई जीपी सुंदरराज ने की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा और सुकमा से डीआरजी टीम सर्चिंग के लिए निकली थी। बाइक से जा रहे जवानों पर कुंडेर के पास घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने अचानक अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। जबतक जवान कुछ समझ पाते, नक्सलियों की गोलीबारी की चपेट में आ गए। जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की लेकिन तब तक 5 जवान घायल हो चुके थे। इनमें से 3 जवान शहीद हो गए।
मुठभेड़ में जगरगुंडा निवासी डीआरजी एसआई रामूराम नाग, चिंलानार मरकागुड़ा निवासी सहायक आरक्षक वंजाम भीमा, कुंजाम भीमा निवासी जगरगुंडा शहीद हुए हैं। वहीं, मुठभेड़ स्थल से जवानों के हथियार लूटे जाने की भी खबर है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |