Since: 23-09-2009
सुकमा /रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के डब्बामरका कैंप में गुरुवार सुबह जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें 5 से 6 नक्सलियों के घायल होने की खबर है। सुकमा पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।
पुलिस अधीक्षक से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब छह बजे डब्बामरका कैंप से कोबरा और एसटीएफ का संयुक्त दल नक्सल विरोधी अभियान पर सकलेर की ओर रवाना हुआ था।
अभियान के दौरान कोबरा और एसटीएफ के संयुक्त दल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। सुरक्षा बलों की टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए नक्सलियों को भारी नुकसान पहुंचाया है। वहीं, पुलिस ने नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में बीजीएल समेत अन्य नक्सल विस्फोटक सामग्री भी बरामद की है।
सुकमा पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने बताया कि मुठभेड़ में 5 से 6 नक्सलियों के घायल होने की सूचना है। बस्तर आईजी सुन्दरराज पी ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि कोबरा-एसटीएफ और सीआरपीएफ का संयुक्त बल इलाके को घेर कर जांच-पड़ताल कर रहा है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |