Since: 23-09-2009
सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत एक लाख के इनामी नक्सली सीएनएम कमांडर वेट्टी राजा एवं मिलिशिया सदस्य रवा सोमा ने शुक्रवार को पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की दूसरी बटालियन के अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।
पुलिस ने उनकी पहचान नक्सलियों की सांस्कृतिक शाखा चेतना नाट्य मंडली (सीएनएम) के कमांडर वेट्टी राजा और मिलिशिया सदस्य रवा सोमा के रूप में की है। आत्मसमर्पित नक्सली वेट्टी राजा पर एक लाख रुपये का इनाम था। दोनों ने पुलिस को बताया कि वे नक्सलियों के लिए जिला पुलिस के पुनर्वास अभियान ‘पूना नार्कोम’ से भी प्रभावित थे। पुलिस ने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को छत्तीसगढ़ सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के अनुसार सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |