Since: 23-09-2009

  Latest News :
संविधान सदन में 26-27 अक्टूबर को होगा 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच, PM मोदी रहेंगे मौजूद, जन-केंद्रित विकास पर होगा वैश्विक मंथन - लोकसभा अध्यक्ष.   भारत की ताकत विविधता में एकता, टीम इंडिया की भावना से ही विकसित भारत बनेगा - उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन.   मुंबई में INDIA CHEM 2026 का भव्य शुभारंभ, देश का केमिकल बाजार दोगुना, MP में 50 हजार करोड़ का पेट्रोकेमिकल हब बन रहा.   *CCO की \'सुविकल्प\' पहल को मिला स्कॉच गोल्ड अवॉर्ड 2026, बंद खदानों को बना रही उत्पादक संपत्ति.   ऊपर सोलर पैनल, नीचे लहलहाएगी फसल, 7वें एग्रीवोल्टाइक वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस का केंद्रीय मंत्री शिवराज ने किया शुभारंभ.   विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   मुख्यमंत्री ने आदित्य बिरला समूह के प्रमुख कुमार मंगलम बिरला से की भेंट, सिंगरौली की हिंडाल्को इंडस्ट्री में 22 हजार करोड़ निवेश का प्रस्ताव.   केंद्र और राज्य सरकार मिलकर दे रही हैं मध्यप्रदेश के विकास को गति : CM डॉ. मोहन यादव.   ग्वालियर हादसे में 16 मौतें प्रशासनिक विफलता, मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख मुआवजा दे सरकार - जीतू पटवारी*.   सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा का आज तीसरा दिन, सिंदूरिया से तराना तक पैदल चलेंगे दिग्विजय सिंह*.   जन विश्वास अभियान: फील्ड में ही दिखें सभी अधिकारी, CM डॉ. मोहन यादव किसी भी जिले में कर सकते हैं औचक निरीक्षण.   रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल मर्डर केस में SIT जांच, CM ने दिए आदेश.   PWD सचिव मुकेश बंसल ने राजनांदगांव में निर्माण कार्यों की समीक्षा की, लंबित सड़कों और भवनों को दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश.   डिप्टी CM विजय शर्मा की पहल पर कबीरधाम में 48 नई सहकारी समितियों का गठन.   अन्न का सम्मान और किसानों का योगदान हमारा सामूहिक दायित्व, विकसित भारत में युवा-महिला भागीदारी जरूरी - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु.   अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के विकास को मिलेगी नई गति, नगरीय निकाय भविष्य की जरूरतों के अनुसार बनाएं योजना - सीएम साय.   विजयादशमी सत्य और धर्म की विजय का पर्व, बिलाईगढ़ के राजशाही दशहरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 5 बड़ी घोषणाएं.   जशपुर में सड़क नेटवर्क को मिल रही नई मजबूती.  
इनामी मिलिट्री प्लाटून की डिप्टी कमाण्ड महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण
sukma, Female Naxalite, deputy command

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिला में बुधवार को पुलिस एवं सीआरपीएफ अधिकारियों के समक्ष आठ लाख की इनामी महिला नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।आत्मसमर्पित महिला नक्सली संगठन में मिलिट्री प्लाटून नम्बर 24 डिप्टी कमाण्ड थी। आत्मसमर्पित नक्सली जिले की कुकानार थाना क्षेत्र की निवासी है। जिला सुकमा एवं दन्तेवाड़ा सीमावर्ती क्षेत्र में हुई बड़ी नक्सली घटनाओ में शामिल थी। नक्सली को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित करने में जिला पुलिस बल एवं सीआरपीएफ 226 वाहिनी का विशेष प्रयास रहा है।

जिले चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन से प्रभावित होकर नक्सली संगठन में सक्रिय महिला नक्सली करतम जोगी, मिलिट्री प्लाटून नं. 24 डिप्टी कमाण्डर, आठ लाख इनामी महिला नक्सली ने पुलिस एवं सीआरपीएफ अधिकारियों के समक्ष आत्म समर्पण किया। बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में एसपी किरण चव्हाण, सीआरपीएफ 226 वाहिनी कमाण्डेन्ट कुलदीप कुमार जैन, एएसपी नक्सल ऑप्स प्रभात कुमार, एएसपी नक्सल ऑप्स रजत कुमार नाग, एएसपी नक्सल ऑप्स उत्तम प्रताप सिंह के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पित महिला नक्सली को सहायता राशि व अन्य सुविधायें प्रदान किया जाएगा।

 

एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि आठ लाख की इनामी महिला नक्सली, नक्सल संगठन में मिलिट्री प्लाटून नम्बर 24 की डिप्टी कमाण्ड के रूप में सक्रिय थी। आत्मसमर्पित महिला नक्सली कई नक्सली वारदातों में शामिल थी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में नक्सलियों के खिलाफ चलाया जा रहे नक्सल ऑपरेशन में इसका फायदा फोर्स को मिलेगा। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि नक्सली संगठन का रास्ता छोड़कर समाज के मुख्य धारा में लौट आए, शासन की आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति लाभ लेते हुए पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर सामान्य रूप जीवन-यापन कर सकते हैं।

MadhyaBharat 18 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.