Since: 23-09-2009

  Latest News :
संविधान सदन में 26-27 अक्टूबर को होगा 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच, PM मोदी रहेंगे मौजूद, जन-केंद्रित विकास पर होगा वैश्विक मंथन - लोकसभा अध्यक्ष.   भारत की ताकत विविधता में एकता, टीम इंडिया की भावना से ही विकसित भारत बनेगा - उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन.   मुंबई में INDIA CHEM 2026 का भव्य शुभारंभ, देश का केमिकल बाजार दोगुना, MP में 50 हजार करोड़ का पेट्रोकेमिकल हब बन रहा.   *CCO की \'सुविकल्प\' पहल को मिला स्कॉच गोल्ड अवॉर्ड 2026, बंद खदानों को बना रही उत्पादक संपत्ति.   ऊपर सोलर पैनल, नीचे लहलहाएगी फसल, 7वें एग्रीवोल्टाइक वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस का केंद्रीय मंत्री शिवराज ने किया शुभारंभ.   विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   मुख्यमंत्री ने आदित्य बिरला समूह के प्रमुख कुमार मंगलम बिरला से की भेंट, सिंगरौली की हिंडाल्को इंडस्ट्री में 22 हजार करोड़ निवेश का प्रस्ताव.   केंद्र और राज्य सरकार मिलकर दे रही हैं मध्यप्रदेश के विकास को गति : CM डॉ. मोहन यादव.   ग्वालियर हादसे में 16 मौतें प्रशासनिक विफलता, मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख मुआवजा दे सरकार - जीतू पटवारी*.   सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा का आज तीसरा दिन, सिंदूरिया से तराना तक पैदल चलेंगे दिग्विजय सिंह*.   जन विश्वास अभियान: फील्ड में ही दिखें सभी अधिकारी, CM डॉ. मोहन यादव किसी भी जिले में कर सकते हैं औचक निरीक्षण.   रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल मर्डर केस में SIT जांच, CM ने दिए आदेश.   PWD सचिव मुकेश बंसल ने राजनांदगांव में निर्माण कार्यों की समीक्षा की, लंबित सड़कों और भवनों को दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश.   डिप्टी CM विजय शर्मा की पहल पर कबीरधाम में 48 नई सहकारी समितियों का गठन.   अन्न का सम्मान और किसानों का योगदान हमारा सामूहिक दायित्व, विकसित भारत में युवा-महिला भागीदारी जरूरी - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु.   अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के विकास को मिलेगी नई गति, नगरीय निकाय भविष्य की जरूरतों के अनुसार बनाएं योजना - सीएम साय.   विजयादशमी सत्य और धर्म की विजय का पर्व, बिलाईगढ़ के राजशाही दशहरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 5 बड़ी घोषणाएं.   जशपुर में सड़क नेटवर्क को मिल रही नई मजबूती.  
पहले चरण के मतदान के बीच सुकमा में आईईडी की चपेट में आने से सीआरपीएफ जवान घायल
raipur, CRPF jawan injured , phase of voting

रायपुर/सुकमा। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच सुकमा जिले की कोंट विधानसभा क्षेत्र में नक्सलियों की तरफ से लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से सीआरपीएफ जवान घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहले चरण में राज्य की 20 सीटों पर मतदान हो रहे हैं जिनमें 10 सीटों पर सुबह 7 बजे और 10 सीटों पर सुबह 8 बजे मतदान शुरू हो चुका है। मतदान बहिष्कार और नक्सली खतरों को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

एसपी किरण चव्हाण के अनुसार मंगलवार सुबह मतदान की सुरक्षा के लिए कोबरा 206 एवं सीआरपीएफ के जवान कैंप तोंडामारका से एरिया डॉमिनेशन अभियान में एल्मागुंडा गांव की ओर निकले थे। गश्त के दौरान कोबरा 206 के जवान निरीक्षक श्रीकांत का पैर नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी पर पड़ने से धमाका हुआ। घायल जवान का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर है।

उधर, 90 विधानसभा सीटों वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए प्रथम चरण में 20 सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है। इन 20 सीटों पर 223 उम्मीदवार मैदान में हैं और 40,78,681 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अत्यंत संवेदनशील बस्तर संभाग सहित मतदान वाली सभी 20 सीटों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। जिनमें एक लाख सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। 17 नवंबर को दूसरे चरण में बाकी 70 सीटों पर मतदान होंगे।

MadhyaBharat 7 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.