Since: 23-09-2009
सुकमा। जिले के ग्राम पुवर्ती में 25 लाख का इनामी नक्सली कमांडर हिड़मा की मां से सुरक्षाबलों के अधिकारियों ने आज रविवार को उसके घर जाकर मुलाकात की है। जवानों ने नक्सली कमांडर हिड़मा की मां को तमाम बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने का आश्वासन भी दिया है।
नक्सलियों का हेड क्वार्टर होने की वजह से यहां रहने वाले ग्रामीण पूवर्ती गांव को छोड़कर लोग जंगल की तरफ भाग गए थे। उन सभी से सुरक्षाबलों ने गांव लौटने की अपील की है। इसके साथ ही ग्रामीणों को पूरी तरह से सुरक्षा देने का आश्वासन भी दिया गया है। नक्सलियों का हेड क्वार्टर पुवर्ती अब पूरी तरह से जवानों के कब्जे में है। इस दौरान सीआरपीएफ कमांडेंट एसपी किरण चव्हाण और कोबरा कमांडेंट उपेंद्र सहित अन्य मौजूद रहे।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |