Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुर्शिदाबाद में रखी गई \'बाबरी मस्जिद\' की नींव.   पीएम मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भव्य स्वागत.   बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा करने वाले TMC विधायक हुमायूं कबीर .   सरकार ने बदला फैसला: संचार साथी ऐप अब अनिवार्य नहीं.   प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम अब ‘सेवा तीर्थ’.   फिल्म \'धुरंधर\' पर दिल्ली हाई कोर्ट का सेंसर बोर्ड को निर्देश.   कांग्रेस विधायक ने सदन में उठाया सवाल : सरकार पर लगाए महंगी बिजली खरीद के आरोप.   भोपाल के बड़े तालाब में शुरू हुआ शिकारा सफर.   पर्यटन के लिए MP के बढ़ते कदम: भोपाल में डल झील जैसा अनुभव.   भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर सरकारी अवकाश.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दिया आधुनिक गीता भवन का तोहफा.   रायसेन जिले के बरेली में बड़ा हादसा 40 साल पुराना पुल भरभराकर ढहा.   रायपुर में ट्रैफिक सुधार की बड़ी पहल: कई फ्लाईओवर परियोजनाओं को मिली मंज़ूरी.   CM विष्णु देव साय बोले: \'संविधान में आस्था रखकर आगे बढ़ रहा है भारत\'.   पीसीसी चीफ दीपक बैज का भाजपा पर हमला: सत्ता के लिए झूठ का आरोप.   जंगल, नदी और पहाड़ पार कर मतदाताओं तक पहुँच रहे कर्मचारी.   मतदाता सूची सुधार कार्य के दौरान बीएलओ के साथ अभद्रता .   हिड़मा की मौत के बाद छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलवाद खात्मे की कगार पर.  
सुकमा में पुलिस की नक्सलियों से मुठभेड़
sukma, Police encounter, Naxalites

सुकमा/रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के बुर्कालंका में शनिवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। बताया जा रहा है कि नक्सली का शव बरामद कर लिया गया है। मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुर्कालंका में कोंटा एरिया कमेटी के नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पुलिस को मिली थी। ऑपरेशन के लिए डीआरजी जवानों को एक दिन पहले ही चिन्हित जगह के लिये रवाना किया गया। शनिवार सुबह करीब 5 बजे जवान बतायी गई जगह पर पहुंच कर नक्सलियों पर धावा बोल दिया। मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। हालांकि, मारे गए नक्सली की शिनाख्त नहीं हुई है। मौके से नक्सल सामग्री व कुछ विस्फोटक पदार्थ बरामद होने की जानकारी मिली है।

MadhyaBharat 24 February 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.