Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
एक महिला सहित तीन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
sukma, Three Naxalites , surrendered

सुकमा।सुकमा जिले के भेजी थाना क्षेत्र में सक्रिय एक महिला सहित तीन नक्सलियों ने पुलिस व सीआरपीएफ के अधिकारियों के समक्ष आज शनिवार को आत्मसमर्पण कर दिया। जिसमें से एक नक्सली पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित है।

छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे पूना नर्कोम अभियान नई सुबह, नई शुरूआत से प्रभावित व नक्सली हिंसा से तंग आकर नक्सली संगठन में सक्रिय एक महिला सहित तीन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

आत्मसमर्पित नक्सलियों में महिला नक्सली भण्डारपदर आरपीसी सीएनएम सदस्य माड़वी मासे(25 वर्ष) पति माड़वी देवा , निवासी थाना भेजी जिला हसुकमा, एक लाख का इनामी कोराजगुड़ा (38 वर्ष)आरपीसी डीएकेएमएस अध्यक्ष ,पिता स्व. पदाम जोगा, निवासी थाना भेजी जिला सुकमा एवं पांताभेजी आरपीसी सदस्य सोड़ी हड़मा (25 वर्ष) पिता स्व. हुंगा 25 वर्ष निवास थाना भेजी जिला सुकमा शामिल हैं।इन्होने शनिवार को नक्सल ऑपरेशन कार्यालय सुकमा में एडीओपी परमेश्वर तिलकवार, सीआरपीएफ 219 वाहिनी सहायक कमांडेंट दुराई मुर्गन के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया।

सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन की छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति के तहत सहायता रााशि व अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएगी।

MadhyaBharat 23 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.