Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
हार्डकोर इनामी सहित दस नक्सलियों को सशस्त्र बलों ने किया गिरफ्तार
sukma, Armed forces arrested ,Naxalites

सुकमा। बस्तर के सुकमा जिले में सक्रिय में एक हार्डकोर इनामी नक्सली सहित 10 नक्सलियों को सशस्त्र बलों ने दुलेड़ के जंगल के पास से गिरफ्तार किया है। इनामी नक्सली पर एक लाख का इनाम घोषित है।

सुकमा पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिले मे चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान तहत नक्सलियों की लगातार उपस्थिति की सूचना पर रविवार 19 मई को जिला बल, डीआरजी सुकमा एवं 204, 206, 208 कोबरा वाहिनी की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान हेतु माओवादी के कोर एरिया ग्राम दुलेड़, बोट्टेतोंग, रासापल्ली, पीनाचंदा, ईरापल्ली, मेट्टामुड़ेम व आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुई थी ।अभियान के दौरान ग्राम दुलेड़ के पास जंगल में सादे वेश-भूषा धारण किये हुए कुछ संदिग्ध लोग पुलिस पार्टी को अपने ओर आते हुए देखकर भागने एवं छिपने लगे। घेराबंदी कर 10 व्यक्तियों को पकड़ा गया।

सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने जानकारी दी है कि नक्सली माड़वी बुस्का, माड़वी जोगा और मड़कम देवा को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार नक्सलियों में माड़वी बुस्का पिता माड़वी जोगा (एर्रनपल्ली आरपीसी मिलिशिया कमाण्डर इनामी एक लाख रुपये छ0ग0 शासन द्वारा) उम्र लगभग 38 वर्ष, जाति-मुरिया, निवासी पीनाचंदा थाना पामेड़ जिला बीजापुर, माड़वी जोगा पिता स्व. माड़वी नंदा (पेद्दाबोड़केल आरपीसी सेक्शन ए मिलिशिया डिप्टी कमाण्डर) उम्र लगभग 35 वर्ष, जाति-मुरिया, निवासी तिम्मापुरम गयतापारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा, पदाम जोगा पिता पदाम हुंगा (ग्राम बोट्टेतोंग डीएकेएमएस सदस्य) उम्र लगभग 44 वर्ष, निवासी बोट्टेतोंग थाना पामेड़ जिला बीजापुर, सोड़ी गंगा पिता सोड़ी लखमा (डीएकेएमएस सदस्य) उम्र लगभग 22 वर्ष, निवासी रासापल्ली स्कूलपारा थाना पामेड़ जिला बीजापुर शामिल हैं।

साथ ही माड़वी हुंगा पिता स्व.कोसा (एर्रनपल्ली आरपीसी मिलशिया सदस्य) उम्र लगभग 34 वर्ष ,जाति मुरिया ,निवासी पीनाचंदा थाना पामेड़ जिला बीजापुर, सोड़ी मूड़ा पिता स्व. दुला (बोट्टेतोंग डीएकेएमएस सदस्य) उम्र लगभग 43 वर्ष, जाति मुरिया ,निवासी बोट्टेतोंग थाना पामेड़ जिला बीजापुर, मड़कम देवा पिता स्व.गंगा (एर्रनपल्ली आरपीसी.कृषि कमेटी अध्यक्ष) उम्र लगभग 40 वर्ष, जाति-मुरिया ,निवासी बोट्टेतोंग थाना पामेड़ जिला बीजापुर, मड़कम हिंगा पिता बुधरा (बोट्टेतोंग डीएकेएमएस सदस्य) उम्र लगभग 24 वर्ष ,जाति-मुरिया, निवासी बोट्टेतोंग थाना पामेड़ जिला बीजापुर, वेट्टी हुंगा उर्फ मोटू पिता जोगा (एर्रनपल्ली आरपीसी मिलशिया सदस्य) उम्र 21 वर्ष जाति-मुरिया ,निवासी बोट्टेतोंग थाना पामेड़ जिला बीजापुर एवं मड़कम नंदा पिता पोज्जा (एर्रनपल्ली आरपीसी मिलशिया सदस्य) उम्र 35 वर्ष, जाति-मुरिया, निवासी बोट्टेतोग थाना पामेड़ जिला बीजापुर को भी गिरफ्तार किया गया है।

नक्सल रिकार्ड चेक करने पर माड़वी जोगा, माड़वी बुस्का, पदाम जोगा, सोड़ी गंगा, माड़वी हुंगा द्वारा थाना चिंतागुफा क्षेत्रान्तर्गत एक सितंबर2023 को मिनपा जाने वाले मार्ग में एक ग्रामीण की अपहरण कर हत्या करने की घटना में अन्य नक्सलियों के साथ शामिल रहना पाया गया। घटना के संबंध में थाना चिंतागुफा में अपराध क्रमांक 08/2023 धारा 147, 148, 149, 302 भादवि. 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पूर्व से दर्ज है। सोड़ी मुड़ा, मड़कम देवा, मड़कम हिंगा, वेट्टी हूंगा, मड़कम नंदा ,थाना चिंतागुफा क्षेत्रान्तर्गत 22 फरवरी 2024 को दुलेड़ के दो ग्रामीणों केअपहरण कर हत्या करने की घटना में शामिल रहे हैं। घटना के संबंध में थाना चिंतागुफा में अपराध क्रमांक 01/2024 धारा 364, 302, 34 भादवि. के तहत पूर्व से प्रकरण पंजीबद्ध है। उक्त प्रकरणों में सभी आरोपितों के विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए रविवार को गिरफ्तार कर सोमवार देर शाम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

MadhyaBharat 21 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.