Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
नक्सलियों ने सुरक्षाबल कैंप पर अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर से किया हमला
sukma, Naxalites attacked ,security force camp

सुकमा/रायपुर । बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सलियों ने शुक्रवार देर शाम जगरगुंडा थाना क्षेत्र स्थित पुवर्ती गांव में सुरक्षाबलों के कैंप पर अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर से हमला किया। सतर्क जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की। कुछ घंटे चली मुठभेड़ के बाद नक्सली भाग निकले। मुठभेड़ में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। पुवर्ती खूंखार नक्सली हिडमा का गांव है।

 

 

 

सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने शनिवार सुबह घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि नक्सलियों ने जगरगुंडा थाना क्षेत्र स्थित पुवर्ती गांव में बीती देर शाम कैंप पर हमला किया। नक्सलियों ने अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर से 15 से 20 गोले दागे। हमले में 15-20 नक्सलियों का समूह शामिल था। नक्सली हमले के बाद जवानों ने मोर्चा संभाला। सुरक्षा बलों ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए जवाबी फायरिंग की। कुछ घंटे चली मुठभेड़ में जवानों को भारी पड़ते देख नक्‍सली जंगल और अंधेरे का फायदा उठा कर भाग निकले। हमले में सभी जवान सुरक्षित हैं। घटनास्थल से भारी संख्या में हथियार बरामद हुए हैं। 

 

MadhyaBharat 14 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.