Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
सुकमा में जादू-टोना के शक में प्रधान आरक्षक समेत पांच की हत्या
sukma, head constable murdered , witchcraft in Sukma

सुकमा । जिले के कोंटा थाना क्षेत्र के ग्राम एतकल में जादू-टोने के शक में ग्रामीणों ने एक ही परिवार के पांच लोगों को लाठी-डंडाें से बेहरमी

से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। इनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही सुकमा एसपी पुलिस बल और अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर किया है।

 

जानकारी के अनुसार सुकमा जिले के कोंटा थाना क्षेत्र के ग्राम एतकल में एक परिवार पर गांव के लोग जादू टोना करने का शक करते थे। इसे लेकर ग्रामीणों ने एक ही परिवार के पांच सदस्यों पर लाठी-डंडाें से हमला कर दिया। ग्रामीणाें ने मौसम कन्ना (60), उसकी पत्नी मौसम बिरी, मौसम बुच्चा (34), उसकी पत्नी मौसम अरजो (32) और करका लच्छी (43) को लाठी और डंडे से पीट-पीटकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद कोंटा पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में इसी गांव के निवासी सवलम राजेश (21), सवलम हिड़मा, कारम सत्यम (35), कुंजाम मुकेश (28) और पोड़ियामि एंका को गिरफ्तार कर लिया है। इतनी बड़ी घटना की सूचना मिलने पर सुकमा एसपी भी अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। साथ ही कोन्टा एसडीएम शबाब खान भी मौके पर मौजूद हैं।फिलहाल पुलिस इस मामले में आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

इससे पहले छत्तीसगढ़ के बलोदाबजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र के छरछेद गांव में भी 12 सितंबर को इस तरह की एक सनसनीखेज वारदात हुई थी। यहां भी जादू टोने के शक में चार लाेगाें की हत्या कर दी गई थी

MadhyaBharat 15 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.