Since: 23-09-2009

  Latest News :
संविधान सदन में 26-27 अक्टूबर को होगा 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच, PM मोदी रहेंगे मौजूद, जन-केंद्रित विकास पर होगा वैश्विक मंथन - लोकसभा अध्यक्ष.   भारत की ताकत विविधता में एकता, टीम इंडिया की भावना से ही विकसित भारत बनेगा - उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन.   मुंबई में INDIA CHEM 2026 का भव्य शुभारंभ, देश का केमिकल बाजार दोगुना, MP में 50 हजार करोड़ का पेट्रोकेमिकल हब बन रहा.   *CCO की \'सुविकल्प\' पहल को मिला स्कॉच गोल्ड अवॉर्ड 2026, बंद खदानों को बना रही उत्पादक संपत्ति.   ऊपर सोलर पैनल, नीचे लहलहाएगी फसल, 7वें एग्रीवोल्टाइक वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस का केंद्रीय मंत्री शिवराज ने किया शुभारंभ.   विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   मुख्यमंत्री ने आदित्य बिरला समूह के प्रमुख कुमार मंगलम बिरला से की भेंट, सिंगरौली की हिंडाल्को इंडस्ट्री में 22 हजार करोड़ निवेश का प्रस्ताव.   केंद्र और राज्य सरकार मिलकर दे रही हैं मध्यप्रदेश के विकास को गति : CM डॉ. मोहन यादव.   ग्वालियर हादसे में 16 मौतें प्रशासनिक विफलता, मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख मुआवजा दे सरकार - जीतू पटवारी*.   सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा का आज तीसरा दिन, सिंदूरिया से तराना तक पैदल चलेंगे दिग्विजय सिंह*.   जन विश्वास अभियान: फील्ड में ही दिखें सभी अधिकारी, CM डॉ. मोहन यादव किसी भी जिले में कर सकते हैं औचक निरीक्षण.   रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल मर्डर केस में SIT जांच, CM ने दिए आदेश.   PWD सचिव मुकेश बंसल ने राजनांदगांव में निर्माण कार्यों की समीक्षा की, लंबित सड़कों और भवनों को दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश.   डिप्टी CM विजय शर्मा की पहल पर कबीरधाम में 48 नई सहकारी समितियों का गठन.   अन्न का सम्मान और किसानों का योगदान हमारा सामूहिक दायित्व, विकसित भारत में युवा-महिला भागीदारी जरूरी - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु.   अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के विकास को मिलेगी नई गति, नगरीय निकाय भविष्य की जरूरतों के अनुसार बनाएं योजना - सीएम साय.   विजयादशमी सत्य और धर्म की विजय का पर्व, बिलाईगढ़ के राजशाही दशहरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 5 बड़ी घोषणाएं.   जशपुर में सड़क नेटवर्क को मिल रही नई मजबूती.  
आदिवासी हित की सुरक्षा राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता
आदिवासी हित की सुरक्षा राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता

चिंतलनार, बुरकापाल, मुकरम में ग्रामीणों से भेंट-मुलाकात कर स्थानीय समस्याओं से हुए अवगत

 

उद्योग एवं आबकारी मंत्री लखमा आज सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड के ग्राम चिंतलपुर पहुंचे। वनांचल का यह दूरस्थ गांव नगर पंचायत दोरनापाल से 44 किलोमीटर दूर है। मंत्री लखमा यहां तक सड़क मार्ग से पहुंचे और आम जनता से मुलाकात की। ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने चिंतलनार में कन्या आश्रम के लिए दो करोड़ रूपये, सामुदायिक भवन के लिए 20 लाख रुपए और दुर्गा समिति भवन के लिए 6 लाख रूपये की मंजूरी दी। मंत्री लखवा ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार आदिवासियों के हित के लिए प्राथमिकता से कार्य कर रही है। आदिवासी हितों की सुरक्षा राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता में है। आदिवासियों से जुड़े जल, जंगल, जमीन की सुरक्षा और उनके हक को सुरक्षित रखने के लिए भी सरकार द्वारा सतत कार्य कर रही है। उन्होंने चर्चा के दौरान सड़क सुविधाओं के विकास, परिवहन सुविधा, निर्बाध विद्युत आपूर्ति आदि के संबंध में भी चर्चा की।मंत्री लखमा ने आज चिंतलनार, मुकरम, बुरकापाल, तेमेलवाडा, पुसवाड़ा, कांकेरलंका, पोलमपल्ली सहित अन्य स्थानों पर भेंट-मुलाकात किया। भेंट-मुलाकात के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष बोडू राजा, जिला पंचायत सदस्य आदम्मा मरकाम, करतम मुया एवं अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अधिकारी गण उपस्थित थे।

MadhyaBharat 29 September 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.