Since: 23-09-2009

  Latest News :
संविधान सदन में 26-27 अक्टूबर को होगा 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच, PM मोदी रहेंगे मौजूद, जन-केंद्रित विकास पर होगा वैश्विक मंथन - लोकसभा अध्यक्ष.   भारत की ताकत विविधता में एकता, टीम इंडिया की भावना से ही विकसित भारत बनेगा - उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन.   मुंबई में INDIA CHEM 2026 का भव्य शुभारंभ, देश का केमिकल बाजार दोगुना, MP में 50 हजार करोड़ का पेट्रोकेमिकल हब बन रहा.   *CCO की \'सुविकल्प\' पहल को मिला स्कॉच गोल्ड अवॉर्ड 2026, बंद खदानों को बना रही उत्पादक संपत्ति.   ऊपर सोलर पैनल, नीचे लहलहाएगी फसल, 7वें एग्रीवोल्टाइक वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस का केंद्रीय मंत्री शिवराज ने किया शुभारंभ.   विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   मुख्यमंत्री ने आदित्य बिरला समूह के प्रमुख कुमार मंगलम बिरला से की भेंट, सिंगरौली की हिंडाल्को इंडस्ट्री में 22 हजार करोड़ निवेश का प्रस्ताव.   केंद्र और राज्य सरकार मिलकर दे रही हैं मध्यप्रदेश के विकास को गति : CM डॉ. मोहन यादव.   ग्वालियर हादसे में 16 मौतें प्रशासनिक विफलता, मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख मुआवजा दे सरकार - जीतू पटवारी*.   सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा का आज तीसरा दिन, सिंदूरिया से तराना तक पैदल चलेंगे दिग्विजय सिंह*.   जन विश्वास अभियान: फील्ड में ही दिखें सभी अधिकारी, CM डॉ. मोहन यादव किसी भी जिले में कर सकते हैं औचक निरीक्षण.   रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल मर्डर केस में SIT जांच, CM ने दिए आदेश.   PWD सचिव मुकेश बंसल ने राजनांदगांव में निर्माण कार्यों की समीक्षा की, लंबित सड़कों और भवनों को दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश.   डिप्टी CM विजय शर्मा की पहल पर कबीरधाम में 48 नई सहकारी समितियों का गठन.   अन्न का सम्मान और किसानों का योगदान हमारा सामूहिक दायित्व, विकसित भारत में युवा-महिला भागीदारी जरूरी - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु.   अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के विकास को मिलेगी नई गति, नगरीय निकाय भविष्य की जरूरतों के अनुसार बनाएं योजना - सीएम साय.   विजयादशमी सत्य और धर्म की विजय का पर्व, बिलाईगढ़ के राजशाही दशहरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 5 बड़ी घोषणाएं.   जशपुर में सड़क नेटवर्क को मिल रही नई मजबूती.  
नेशनल ट्राइबल स्काउट गाइड रोवर रेंजर्स कार्निवल 2022
नेशनल ट्राइबल स्काउट गाइड रोवर रेंजर्स कार्निवल 2022

कार्निवल में विभिन्न प्रदेशों एवं जिलों के स्काउट्स गाइड्स ने लोक नृत्यों पर दी शानदार प्रस्तुति

जिला मुख्यालय स्थित मिनी स्टेडियम में कार्निवल के दूसरे दिन लोक नृत्य स्पर्धा पर केन्द्रित था। लगभग दो घण्टों तक चले यह रंगारंग लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम जिले वासियों के लिए अविस्मरणीय रहेगा। रंगीन संतरंगी बल्बों से सजे मंच पर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित कर रहे स्काउट गाइड और रोवर्स रेंजर्स ने अपने नृत्य कौशल से गहरी छाप छोड़ी। कार्निवल के दूसरे दिवस पर मुख्य अतिथि बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं विधायक बस्तर लखेश्वर बघेल एवं विधायक अंतागढ़ अनूप नाग रहे।

    इस क्रम में मध्य प्रदेश के स्काउट गाइड द्वारा सर्वप्रथम बैगा नृत्य की प्रस्तुति दी गई। बैगा जनजाति द्वारा विशेष अवसरों पर किए जाने वाले इस लोकनृत्य को स्काउट गाइड ने परंपरागत वेशभूषा से सुसज्जित होकर लोक धुन में थिरकते हुए मोहक अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके पश्चात    ् केन्द्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली के स्काउट्स गाइड्स ने सधे हुए पद संचालन एवं लोक वाद्य यंत्रों के मधुर संगीत के बीच कार्यक्रम में चार चांद लगाया, बीच बीच में संगीत के मध्य शारीरिक करतब इस लोक नृत्य की प्रमुख विशेषता रही।

    इसके साथ ही ओड़िशा के दल के तीर कमान धारी बालकों और ठेठ क्षेत्रीय परिधान में सजी धजी बालिकाओं ने ओड़िशा के ग्रामीण परिवेश की संस्कृति को नृत्य के माध्यम से जीवंत कर उपस्थित अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समवेत एवं उर्जावान नृत्य शैली के बीच हाथ पैर के परिचालन और आकर्षक भाव भंगिमा से सराबोर यह नृत्य बेजोड़ रहा और दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।

    इसके साथ ही सेन्ट्रल रेलवे की टीम ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध सरगुजिया नृत्य, ईस्ट कोस्ट रेलवे ने ओड़िया लोकनृत्य, छत्तीसगढ़ ने गोण्डी लोकनृत्य, उत्तर प्रदेश द्वारा कीर्तन शैली, साउथ ईस्टर्न रेलवे की टीम द्वारा संथाली नृत्य की प्रस्तुति दी गई।

इसके अलावा लोकनृत्य कार्यक्रम के पूर्व मुख्य अतिथियों के आगमन के पश्चात् स्काउट्स गाइड्स के परंपरा अनुसार कैम्पफायर का आयोजन किया गया।

सेवाभाव और अनुशासन छात्र जीवन और व्यक्तित्व विकास में बेहद जरुरी- लखेश्वर बघेल

    इस मौके पर अपने सारगर्भित उद्धबोधन में मुख्य अतिथि लखेश्वर बघेल ने कहा कि छात्र जीवन में सेवाभाव और अनुशाासन बेहद आवश्यक होता है। इसके मद्देनजर यह कार्निवल ना केवल छात्रों के व्यक्तित्व विकास बल्कि उन्हें एक बेहतर नागरिक बनाने में मददगार सिद्ध होगा। सुकमा जैसे दूरस्थ अंचल में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन से पूरा क्षेत्र गौरवान्वित है और उन्हे पूरा विश्वास है कि इतने वृहद सफल आयोजन से जिले के संबंध में पूर्व मानसिकता और धारणा मिटेगी और एक सकारात्मक छवि का निर्माण होगाा। इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन, स्थानीय जनप्रतिनधियों और देश के विभिन्न हिस्सों से आए स्काउट्स गाइड्स के पदाधिकारियों को बधाईयां एवं शुभकामना दी।

    इस क्रम में विधायक अंतागढ़ अनूप नाग ने भी छात्रों एवं अधिकारी कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कार्निवल का आयोजन जिले के लिए गौरव का पल है और उससे जिले को नई पहचान मिलेगी। उन्होंने विशेष रुप से स्काउट्स गाइड्स को जाबाज की संज्ञा देते हुए कहा कि उन्होंने पूर्वाग्रह से मुक्त होकर सुकमा जैसे दूरस्थ अंचल में आने के लिए अपनी सहमति दी और उन्हें पूरा विश्वास हो गया होगा कि बस्तर क्षेत्र वास्तव में शांति का ही टापू है।

    कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी स्काउट्स गाइड्स एवं उनके अधिकारी कर्मचारियों की इस आयोजन के संबंध में भूरि-भुरि प्रशंसा की।

MadhyaBharat 10 November 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.