Since: 23-09-2009
सुकमा। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित इलाके के तर्रेम थाना क्षेत्र में माओवादियों द्वारा लगाई आईईडी ब्लाॅस्ट में एक जवान जख्मी हो गया है।
जानकारी के मुताबिक बीजापुर- सुकमा सड़क पर पेगड़ापल्ली सीआरपीएफ कैम्प 153 से कुछ दूरी पर यह ब्लास्ट हुआ। शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे नक्सल अभियान पर सुरक्षा बल निकले थे। इसी दौरान हुए ब्लास्ट में एएसआई मोहम्मद असलम पैर में गंभीर चोट आई है। घायल जवान को बासागुड़ा अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज जारी है। उनके बेहतर उपचार के लिए चॉपर से रायपुर रिफर करने की तैयारी की जा रही है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |