Since: 23-09-2009
सुकमा। जिले के चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत नक्सल प्रभावित चिंतागुफा इलाके में सक्रिय एक लाख के इनामी नक्सली चेतना नाट्य मंडली अध्यक्ष दुधी बुधरा ने रविवार को नक्सल ऑपरेशन कार्यालय में उप पुलिस अधीक्षक संजय सिंह एवं द्वितीय कमान अधिकारी सीआरपीएफ दीपक सिंह के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक लाख का इनामी दुधी 2018 में नक्सली संगठन में काम कर रहा था। वह नक्सलियों की चेतना नाट्य मंडली में सदस्य के रूप में नक्सली संगठन से जुड़ा था। आत्मसमर्पित नक्सली को प्रोत्साहन राशि के अलावा पुनर्वास नीति का लाभ मिलेगा।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |