छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग ने राज्य के रजत जयंती महोत्सव के विशेष अवसर पर कई अहम सड़क निर्माण कार्यों को मंजूरी दी है। इसी कड़ी में जशपुर जिले के विकासखंड कांसाबेल अंतर्गत गड़ैरटोली से जामुंडा–कटंगखार पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए 4 करोड़ 62 लाख 80 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। लगभग 4.50 किलोमीटर लंबी इस सड़क में पुल-पुलियों का निर्माण भी शामिल है, जिससे क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। इस सड़क के निर्माण से स्थानीय नागरिकों को बेहतर और सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। यह मार्ग क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसके जरिए आसपास के गांवों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और दैनिक आवागमन आसान होगा। शासन का उद्देश्य है कि ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में भी बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। वहीं रजत जयंती के अवसर पर धमतरी जिले में भी दो सड़कों के निर्माण के लिए कुल 16 करोड़ 04 लाख 15 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इनमें मेघा से खैरझिटी मार्ग के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के लिए 10.39 करोड़ रुपये तथा भोथली–मेंढ़रका मार्ग के निर्माण के लिए 5.64 करोड़ रुपये शामिल हैं। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में आवागमन और अधिक सुगम होगा और विकास को गति मिलेगी।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi

Medha Innovation & Development