अखंड ब्राह्मण सेवा समिति और क्षेत्र के हिंदू संगठनों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि समय रहते गायों को सुरक्षित आश्रय नहीं मिला, तो क्षेत्र में उग्र आंदोलन होगा। नगर में सड़कों पर बेसहारा घूम रही गायों की दुर्दशा पर प्रशासन के उदासीन रवैये से हिंदू संगठनों और किसानों में गहरा आक्रोश है। अखंड ब्राह्मण सेवा समिति के प्रदेश सचिव रोहित पाराशर मेहरा (रावण) ने प्रशासन को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि शांतिपूर्ण ज्ञापन को कमजोरी न समझा जाए। यदि 15 सितंबर तक सभी बेसहारा गायों को गौशालाओं में सुरक्षित नहीं पहुंचाया गया, तो लहार का पूरा बाजार बंद कराकर हजारों कार्यकर्ताओं के साथ उग्र धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। आरोप लगाया कि गौशालाओं के संचालन के नाम पर केवल खानापूर्ति हो रही है। कर्मचारी अधिकारियों की आंखों में धूल झोंक रहे हैं और रात के अंधेरे में गायों को गौशालाओं से बाहर छोड़ दिया जाता है। लोग बिना रसीद के गाय ले जाकर दूध निकालने के बाद उन्हें फिर सड़कों पर छोड़ देते हैं। उन्होंने जिला कलेक्टर से मांग की कि वे स्वयं औचक निरीक्षण करें और लापरवाह कर्मचारियों पर ठोस कार्रवाई के निर्देश जारी करें।महीने भर चलेगा गौ रक्षा अभियान, अन्य बाजार भी होंगे किये जायेंगे। संगठन ने आंदोलन को लहार तक ही सीमित न रखकर पूरे विधानसभा क्षेत्र में फैलाने की चेतावनी दी है।
MadhyaBharat

Medha Innovation & Development