Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा का डंका पूरे विश्व में बज रहा - उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़.   डंप किए गए नक्सलियों के बंदूक सहित विस्फोटक सामग्री बरामद.   अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने का दिया आश्वासन.   जिरीबाम में गोलीबारी में 5 लोगों की मौत.   संदीप घोष के नाम पर बेलाघाट और हातियारा में भी संपत्ति का खुलासा.   अफजल गुरु पर उमर अब्दुल्ला के बयान को भाजपा ने बताया भारत विरोधी.   मैनिट के छात्र की सड़क हादसे में माैत.   बीजेपी कार्यालय में विराजे भगवान गणेश.   एएसपी के ड्राइवर को लगी गोली पिस्तौल की सफाई के दौरान हुआ फायर.   शहीद प्रदीप को सीएम ने खजुराहो एयरपोर्ट पर दी श्रद्धांजलि.   मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा तीन की मौत.   जबलपुर रेलवे स्टेशन के पास ओवरनाइट एक्सप्रेस के 2 कोच पटरी से उतरे.   ट्रेलर के पलटने से मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाले अंतरराज्यीय मार्ग बाधित.   भूपेश बघेल दीपक बैज बताएं कांग्रेस के टिकट बेचने वाले ठेकेदार कौन है : केदार कश्यप.   गणेश पंडाल में करेंट की चपेट में आने से टैंकर चालक की मौत.   मुख्यमंत्री निवास में विराजे भगवान गणेश.   बस्तर संभाग के 6 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी.   छत्तीसगढ़ में अब तक 948.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज.  
jabalpur, Investigation , 719 crore scam ,former Chief Secretary Mohanty

जबलपुर। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव एसआर मोहंती को उच्च न्यायालय जबलपुर से बड़ा झटका लगा है। उनके खिलाफ 719 करोड़ रुपये के उद्योग घोटाले की जांच जारी रहेगी। मामला कांग्रेस शासन काल में मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कार्यकाल का है। उस वक्त एसआर मोहंती मप्र राज्य उद्योग विकास निगम में एमडी थे। शिवराज सिंह चौहान सरकार ने 2004 में उनके खिलाफ जांच शुरू की थी, जो कांग्रेस शाषित कमलनाथ सरकार ने 2019 के दौरान बंद कर दी गयी थी। कैट ने तत्कालीन कमलनाथ सरकार के आदेश पर रोक लगा रखी थी, इसलिए इस घोटाले की जांच आगे नहीं बढ़ पा रही थी। बुधवार को मामले में मप्र उच्च न्यायालय ने जांच जारी रखने का आदेश जारी किए। इसके बाद पूर्व मुख्य सचिव एस आर मोहंती की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने 719 करोड़ का लोन बिना गारंटी के बाँटा था इस उद्योग घोटाला में ईओडब्ल्यू-19 की विभिन्न कंपनियों के खिलाफ चार्जशीट दायर कर उनके खिलाफ जांच फिर शुरू होगी। बीते दिनों केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट) ने राज्य सरकार के आदेश पर रोक लगा दी थी। इससे उद्योग घोटाले में जारी अनुशासनात्मक कार्रवाई रोक दी गई थी। लेकिन आज उच्च न्यायालय जबलपुर में जस्टिस शील नागू और जस्टिस मनिंदर सिंह भट्टी की डिवीजन बेंच ने केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण कैट के उस आदेश को निरस्त कर दिया जिसमें मोहंती के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी गई थी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 April 2022

jabalpur, Investigation , 719 crore scam ,former Chief Secretary Mohanty

जबलपुर। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव एसआर मोहंती को उच्च न्यायालय जबलपुर से बड़ा झटका लगा है। उनके खिलाफ 719 करोड़ रुपये के उद्योग घोटाले की जांच जारी रहेगी। मामला कांग्रेस शासन काल में मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कार्यकाल का है। उस वक्त एसआर मोहंती मप्र राज्य उद्योग विकास निगम में एमडी थे। शिवराज सिंह चौहान सरकार ने 2004 में उनके खिलाफ जांच शुरू की थी, जो कांग्रेस शाषित कमलनाथ सरकार ने 2019 के दौरान बंद कर दी गयी थी। कैट ने तत्कालीन कमलनाथ सरकार के आदेश पर रोक लगा रखी थी, इसलिए इस घोटाले की जांच आगे नहीं बढ़ पा रही थी। बुधवार को मामले में मप्र उच्च न्यायालय ने जांच जारी रखने का आदेश जारी किए। इसके बाद पूर्व मुख्य सचिव एस आर मोहंती की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने 719 करोड़ का लोन बिना गारंटी के बाँटा था इस उद्योग घोटाला में ईओडब्ल्यू-19 की विभिन्न कंपनियों के खिलाफ चार्जशीट दायर कर उनके खिलाफ जांच फिर शुरू होगी। बीते दिनों केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट) ने राज्य सरकार के आदेश पर रोक लगा दी थी। इससे उद्योग घोटाले में जारी अनुशासनात्मक कार्रवाई रोक दी गई थी। लेकिन आज उच्च न्यायालय जबलपुर में जस्टिस शील नागू और जस्टिस मनिंदर सिंह भट्टी की डिवीजन बेंच ने केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण कैट के उस आदेश को निरस्त कर दिया जिसमें मोहंती के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी गई थी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 April 2022

bhopal, Shivraj rained, heavily on Congress ,BJP

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के 42वें स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राजधानी स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कांग्रेस के रामनवमी मनाने के सर्कुलर पर मचे घमासान पर कहा कि कांग्रेस अंतर्विरोधों से जूझ रही है। उन्होंने मध्यप्रदेश कांग्रेस द्वारा 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव कमलनाथ के नेतृत्व में लडऩे के फैसले पर भी तंज कसा है।   सीएम शिवराज ने कहा कि कांग्रेस के पास न दिशा है, न गति है। न नेता है, न ही नीति है और न नेतृत्व है। कई बार वह भाजपा की नकल करने की कोशिश करती है। अंदर से ही विरोध के स्वर उठते हैं। कांग्रेस बिखर रही है। कांग्रेस का कुनबा टूट रहा है। इसलिए अलग ढपली और अलग राग उनके निकल रहे हैं।   स्थापना दिवस के मौके पर सीएम शिवराज ने कहा कि आज हम कुशाभाऊ ठाकरे समेत उन सभी नेताओं को भी प्रणाम करते हैं, जिन्होंने जनसंघ को मध्य प्रदेश में मजबूत किया। लाखों कार्यकर्ताओ के परिश्रम से जनसंघ लगातार आगे बढ़ता गया। जनसंघ से भाजपा बनी। भाजपा की जब नीव रखी तब अटल जी ने कहा था अंधेरा छटेगा, कमल खिलेगा। इसके बाद भाजपा की केंद्र में सरकार बनी अटल जी पीएम बने। पीएम नरेंद्र मोदी के साथ एक नया उदय हुआ है। लाखों लाख कार्यकर्ताओं के परिश्रम से विजय अभियान जारी है। राजनीति में हमारी विचारधारा देश और समाज के निर्माण की थी। उसे लेकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल ने जनसंघ की स्थापना की थी। लाखों- करोड़ों कार्यकर्ताओं के परिश्रम से हम पुष्पित पल्लवित हुए। जनसंघ ने कश्मीर समेत कई आंदोलन ने खड़े किए और आज ग़ैरकांग्रेसी युग कि शुरुआत हुई है।   मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि कश्मीर से धारा 370 हटी, तीन तलाक खत्म हुआ, अयोध्या में राम मंदिर बना, गरीबों, महिलाओं के सशक्तिकरण का काम हो रहा है, युवाओं को नई दिशा दी जा रही है। साथ ही भारत आज ऐसी ताकत है, जिसके बिना दुनिया का काम नहीं चल सकता। इस दौरान सीएम ने पीएम मोदी को भारत के लिए भगवान का वरदान बताया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 April 2022

bhopal,heat wave , become more intense , mp

भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है और लू का प्रकोप देखा जा रहा है। हालात यह है कि लोगों को अप्रैल के महीने में ही मई-जून की गर्मी का एहसास होने लगा है। सुबह से ही धूप चूभने लग रही है और तापमान में वृद्धि के साथ ही गर्म हवाओं की तपिश झुलसा रही है।   मौसम विभाग के मुताबिक अभी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। बुधवार से गर्मी के तेवर और तीखे होने की संभावना है। मंगलवार को प्रदेश में सबसे अधिक 44 डिग्री सेल्सियस तापमान खरगोन में दर्ज किया गया। उधर छिंदवाड़ा, रीवा, सीधी, गुना, राजगढ़, दमोह, खजुराहो, नौगांव, सागर, सतना, रतलाम एवं खरगोन में लू चली। इससे मप्र के अधिकतर जिलों में तापमान में बढ़ोतरी हुई।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में किसी मौसम प्रणाली के सक्रिय नहीं रहने से राजस्थान, गुजरात में फिर भीषण गर्मी पडऩे लगी है। पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों के लिए लू का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान की तरफ से आ रहे गर्म हवाओं के थपेड़ों से मध्य प्रदेश में भी अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी होने लगी है, जिसके चलते प्रदेश के 12 स्थान लू की चपेट में आ चुके हैं। बुधवार से गर्मी के तेवर और तीखे होने की संभावना है। प्रदेश में मौसम का इस तरह का मिजाज चार-पांच दिन तक बना रह सकता है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 April 2022

bhopal,heat wave , become more intense , mp

भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है और लू का प्रकोप देखा जा रहा है। हालात यह है कि लोगों को अप्रैल के महीने में ही मई-जून की गर्मी का एहसास होने लगा है। सुबह से ही धूप चूभने लग रही है और तापमान में वृद्धि के साथ ही गर्म हवाओं की तपिश झुलसा रही है।   मौसम विभाग के मुताबिक अभी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। बुधवार से गर्मी के तेवर और तीखे होने की संभावना है। मंगलवार को प्रदेश में सबसे अधिक 44 डिग्री सेल्सियस तापमान खरगोन में दर्ज किया गया। उधर छिंदवाड़ा, रीवा, सीधी, गुना, राजगढ़, दमोह, खजुराहो, नौगांव, सागर, सतना, रतलाम एवं खरगोन में लू चली। इससे मप्र के अधिकतर जिलों में तापमान में बढ़ोतरी हुई।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में किसी मौसम प्रणाली के सक्रिय नहीं रहने से राजस्थान, गुजरात में फिर भीषण गर्मी पडऩे लगी है। पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों के लिए लू का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान की तरफ से आ रहे गर्म हवाओं के थपेड़ों से मध्य प्रदेश में भी अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी होने लगी है, जिसके चलते प्रदेश के 12 स्थान लू की चपेट में आ चुके हैं। बुधवार से गर्मी के तेवर और तीखे होने की संभावना है। प्रदेश में मौसम का इस तरह का मिजाज चार-पांच दिन तक बना रह सकता है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 April 2022

bhopal, meeting of Council , Ministers , Chief Minister

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक हुई, जिसमें कई अहम फैसले लिए गए। प्रदेश में पांच नये औद्योगित क्षेत्रों की स्थापना के साथ ही मंत्रि-परिषद ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के संशोधन को मंजूरी दी।   गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि मंत्रि-परिषद ने प्रदेश में 05 नवीन औद्योगिक क्षेत्रों को 714.56 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किये जाने का प्रशासकीय अनुमोदन दिया। बैरसिया जिला भोपाल परियोजना लागत 25.88 करोड़, आष्टा (झिलेला) जिला सीहोर 99.43 करोड़, धार (तिलगारा) जिला धार 79.43 करोड़ मेगा औदयोगिक पार्क रतलाम फेस-1 जिला रतलाम 462 करोड़ और नरसिंहपुर जिला नरसिंहपुर 47.82 करोड़ की परियोजना शामिल है। इन 5 नवीन औदयोगिक क्षेत्रों के विकास से प्रदेश में लगभग 32 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश होना संभावित है। साथ ही 38 हजार 450 व्यक्तियों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार उपलब्ध हो सकेगा।   उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना में सामूहिक विवाह/निकाह कार्यक्रम में सम्मिलित पात्र प्रति कन्या के मान से 55 हजार रूपये स्वीकृत किये जाएंगे। इस राशि में से 6 हजार रुपये सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजन करने हेतु आयोजनकर्ता निकाय को देय होगी एवं रूपये 49 हजार रुपये की सामग्री कन्या को उपहार के रूप में आयोजनकर्ता निकाय द्वारा प्रदाय की जायेगी।   श्रम विभाग के मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल में पंजीकृत श्रमिक हेतु विवाह सहायता योजना को सामाजिक न्याय विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में समाहित किया जायेगा। कार्यक्रम के लिए अधिकृत संस्था सामूहिक विवाह का आयोजन शहरी क्षेत्र में नगर निगम/ नगर पालिका/ नगर परिषद तथा ग्रामीण क्षेत्र में जनपद पंचायत ही आयोजनकर्ता होंगे। अन्य किसी संस्था द्वारा कराये जा रहे सामूहिक विवाह इस योजना का लाभ पाने हेतु पात्र नहीं होंगे।   जिला एवं निकाय स्तरीय मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह आयोजन समिति सामूहिक कन्या विवाह/निकाह कार्यक्रम का सुचारू रूप से आयोजन सुनिश्चित किये जाने हेतु जिला एवं निकाय स्तरीय समितियों का गठन जिले के प्रभारी मंत्री के अनुमोदन से किया जायेगा। इन समितियों में वरिष्ठ शासकीय अधिकारी भी सदस्य होंगे।   जिले के प्रभारी मंत्री के अनुमोदन से जिला कलेक्टर द्वारा जिले के प्रत्येक निकाय के लिए सामूहिक विवाह एवं निकाह हेतु 2-2 तिथियों का वित्तीय वर्षवार कैलेण्डर जारी होगा। इस कैलेण्डर का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जायेगा, जिससे इच्छुक जोड़ों द्वारा समय पर आवेदन किया जा सकें।   कन्या को 49 हजार रुपये की राशि गृहस्थी की स्थापना हेतु आवश्यक उपहार सामग्री प्रदाय की जायेगी। जिला एवं निकाय स्तरीय मुख्यमंत्री कन्या विवाह / निकाह आयोजन समिति प्रदाय की जा रही सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु प्रक्रिया निर्धारित करेगी। आवेदन की प्रक्रिया पूर्वानुसार रहेगी, जिसके अनुसार वर-वधु को सामूहिक विवाह/निकाह कार्यक्रम के आयोजन की तिथि से कम से कम 15 दिवस पूर्व निर्धारित प्रपत्र में संयुक्त आवेदन करना होगा।   विवाह हेतु हितग्राहियों की पात्रता की जाँच सामूहिक विवाह कार्यक्रम से 7 दिवस पूर्व पूर्ण करने की जिम्मेदारी संबंधित स्थानीय निकाय की होगी। सामूहिक विवाह/निकाह कार्यक्रम का सोशल मीडिया सहित सभी माध्यमों द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। योजना की शेष शर्ते पूर्वानुसार यथावत रहेगी। योजना में किये गये सभी संशोधनों को समाहित कर नवीन दिशा-निर्देश एक पुस्तिका के रूप में प्रकाशित किये जायेंगे।   ग्रामीण बैंकों के लिए पुनर्पूजीकरण सहायता योजना मंत्रि-परिषद ने भारत सरकार द्वारा प्रदेश में कार्यरत दोनों क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को पुनर्पूंजीकरण सहायता योजना में कुल राशि 1414.83 करोड़ रुपये की अंशपूँजी सहायता स्वीकृत की, जिसमें राज्य शासन के हिस्से की राशि 212.23 करोड़ रूपये है। क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की अंशपूँजी में राज्यांश हिस्से की राशि के निवेश के प्रस्ताव पर निर्णय लिया गया है कि राज्य शासन द्वारा वित्त वर्ष 2021-22 में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की अंशपूँजी में भारत सरकार की स्वीकृति अनुसार राज्य शासन के हिस्से की राशि 212.23 करोड़ रुपये का निवेश किया जाये।   प्रदेश में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की कुल 1320 बैंक शाखाएँ कार्यरत हैं, जिनमें से 1172 शाखाएँ ग्रामीण एवं अर्द्ध शहरी क्षेत्र में है। इन बैंकों द्वारा मुख्यतः ग्रामीण एवं अर्द्ध शहरी क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाओं के साथ वित्तीय समावेशन से प्रदेश के ग्रामीण नागरिकों को बैंकिंग सुविधाएँ मुहैया कराई जा रही हैं। वर्तमान में इन बैंकों का प्रदेश में कुल व्यवसाय 40 हजार करोड़ रूपये से अधिक का है। भारत सरकार द्वारा स्वीकृत पुनर्पूंजीकरण सहायता से इन बैंकों द्वारा अपने व्यवसाय में वृद्धि की जा सकेगी। क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों द्वारा मुख्यतः ग्रामीण क्षेत्रों में वित्त पोषण किये जाने से रोजगार के नये अवसर निर्मित हो रहे हैं। इस पुनर्पूंजीकरण सहायता से इन बैंकों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उत्पन्न करने के लिये और अधिक वित्त पोषण किया जा सकेगा।   पशुपालन गतिविधियों को बढ़ाने शून्य प्रतिशत ब्याज दर मंत्रि-परिषद ने पशुपालन एवं डेयरी विभाग में प्रदेश में पशुपालन गतिविधियों हेतु किसानों को प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के माध्यम से गाय, भैंस, बकरी, सूकर, मुर्गी पालन हेतु शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर अधिकतम राशि 2 लाख रुपये की साख सीमा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया। पशुपालन गतिविधियों हेतु शून्य प्रतिशत ब्याज दर से किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध करने की योजना के क्रियान्वयन से राज्य में पशुपालक आसानी से आदान खरीद सकेंगे तथा सूदखोरों और बिचौलियों से बचाव होकर पशुपालकों की आय में वृद्धि होगी।   विक्रम उद्योगपुरी उज्जैन में मेडिकल डिवाइसेस पार्क की स्थापना मंत्रि-परिषद ने मोहासा बाबई के स्थान पर औद्योगिक क्षेत्र विक्रम उद्योगपुरी उज्जैन में मेडिकल डिवाईसेस पार्क की स्थापना हेतु निर्णय लिया। मेडिकल डिवाईसेस पार्क की स्थापना किये जाने हेतु औद्योगिक क्षेत्र मोहासा बाबई के स्थान पर औद्योगिक क्षेत्र विक्रम उद्योगपुरी जिला उज्जैन में कार्योत्तर अनुमोदन प्रदान किया गया। मेडिकल डिवाईसेस उत्पादन इकाइयों हेतु जो विशेष रियायतें मोहासा-बाबई में प्रदान की गई है, औद्योगिक क्षेत्र विक्रम उद्योगपुरी में भी मेडिकल डिवाईसेस उत्पादन इकाइयों हेतु समान रियायतें प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया। विक्रम उदयोगपुरी लिमिटेड, उज्जैन में निवेशकों को दी जाने वाली छूट/सुविधा से पड़ने वाले वित्तीय भार की प्रतिपूर्ति राज्य शासन द्वारा की जायेगी। मेडिकल डिवाईसेस पार्क में भूमि/भूखण्ड/भवन आवंटन ऑफ-लाईन प्रक्रिया से करने के लिये सक्षम समिति के गठन हेतु प्रशासकीय विभाग को अधिकृत किया गया।   सिंचाई परियोजनाएँ मंत्रि-परिषद ने मंदसौर जिले की कयामपुर दाबयुक्त सूक्ष्म उद्वहन वृहद सिंचाई परियोजना लागत राशि 2374 करोड़ रुपये, सिंचाई क्षमता एक लाख 12 हजार हेक्टेयर रबी सिंचाई हेतु प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई। परियोजना के निर्माण से सीतामऊ एवं मंदसौर तहसील के 252 ग्रामों की एक लाख 12 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में भूमिगत पाइप लाइन से सूक्ष्म सिंचाई (स्प्रिंकलर) सुविधा प्राप्त होगी।   मंत्रि-परिषद ने मंदसौर जिले की ताखाजी सूक्ष्म मध्यम सिंचाई परियोजना लागत राशि 46.86 करोड़ रूपये, सिंचाई क्षमता 3200 हेक्टेयर रबी सिंचाई हेतु प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की। परियोजना के निर्माण से भानपुर तहसील के 9 ग्रामों की 3200 हेक्टेयर क्षेत्र में भूमिगत पाइप लाइन के माध्यम से सूक्ष्म सिंचाई (स्प्रिंकलर) की सुविधा प्राप्त होगी।   मंत्रि-परिषद ने लामटा पाइप इरीगेशन नेटवर्क (होज सिस्टम) परियोजना लागत राशि 146.50 करोड़ रूपये, सिंचाई क्षमता 9630 हेक्टर खरीफ सिंचाई हेतु प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की। परियोजना से बालाघाट जिले की लामटा तहसील के जनजातीय बहुल 55 ग्रामों को भूमिगत पाइप लाइन के माध्यम से सूक्ष्म सिंचाई (होज) पद्धति से खरीफ सिंचाई का लाभ प्राप्त होगा।   फायर सर्विसेज योजना की निरंतरता मंत्रि-परिषद ने आग की रोकथाम के लिए संचालनालय, नगरीय प्रशासन एवं विकास मध्यप्रदेश भोपाल के अधीन प्रदेश के नगरीय निकायों के लिए प्रचलित फायर सर्विसेज योजना को निरन्तर रखते हुए अग्नि सुरक्षा उपायों के सुद्ढ़ीकरण हेतु प्रदेश की नगरीय निकायों में नवीन फायर स्टेशन निर्माण, प्रशिक्षण भवन, हाइड्रोलिक प्लेटफार्म/टीटीएल, एडवांस रेस्क्यू टेण्डर, वाटर टेण्डर, क्विक रिस्पॉस वीहिकल, इन्फ्लेटेबल लाइटनिंग टॉवर, फायर फाइटिंग बाईक, फायर सूट, वाटर ब्राउजर, रेस्क्यू बोट, जीपीएस सिस्टम आदि कार्यों के लिये भारत सरकार को 241 करोड़ रुपये से अधिक की प्रेषित कार्य-योजना की 10 प्रतिशत राज्यांश राशि 24.19 करोड़ रुपये एवं कुल 282 नगरीय निकायों को 10 वर्ष की आयु सीमा पूर्ण करने वाली 326 फायर वाहनों के स्थान पर नवीन फायर वाहन क्रय करने राज्यांश की 75 प्रतिशत राशि 18.75 लाख रुपये के मान से राशि 61.13 करोड़ रुपये, इस प्रकार कुल राशि 85.32 करोड़ रुपये की कार्य-योजना की स्वीकृति प्रदान करने का निर्णय लिया।   पुनर्घनत्वीकरण नीति-2022 मंत्रि-परिषद ने शहरी क्षेत्रों में स्थित शासकीय भवन/परिसरों के लिए पुनर्घनत्वीकरण नीति- 2016 के स्थान पर पुनर्घनत्वीकरण नीति: 2022 को लागू किये जाने का अनुमोदन किया।   पुस्तकें क्रय करने के वित्तीय अधिकारों में वृ्द्धि मंत्रि-परिषद ने अभिभाषक संघों के पुस्तकालय में पुस्तकें क्रय करने के लिये अनुदान स्वीकृति के वित्तीय अधिकार बढ़ाकर विधि मंत्री को 50 हजार के स्थान पर 2 लाख रुपये तथा मुख्यमंत्री को एक लाख के स्थान पर 5 लाख रुपये तक अनुदान स्वीकृति करने की वित्तीय स्वीकृतियाँ प्रदान की।   पदों का सृजन मंत्रि-परिषद ने मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, मुख्यपीठ जबलपुर की स्थापना पर आर्बिट्रेशन केन्द्र संस्थापित करने पर 5 पद सृजित किये जाने की स्वीकृति दी। इनमें 01 डायरेक्टर, 1 प्राइवेट सेक्रेटरी अथवा सेक्रेटरी टू डायरेक्टर, 1 अकाउन्टेन्ट, एक ड्राइवर और एक भृत्य का पद शामिल है।   राज्य स्तरीय सशक्त समिति के गठन का निर्णय वर्तमान नवीन तकनीकी युग में नित नई तकनीकों, उत्पादों एवं प्रक्रियाओं का आविष्कार जीवन से जुड़े प्रत्येक क्षेत्र के संबंध में हो रहे हैं। वर्तमान में ऐसे अनेक विषय है, जिनसे नवीन सामग्री, प्रक्रिया एवं उत्पाद प्रौद्योगिकी तथा नवीन नवाचार समाधान को शासन के कार्य क्षेत्रों में अपनाये जाने से उत्पादकता, उपयोगिता एवं गुणवत्ता में सुधार के साथ प्रदेश में नवीनतम तकनीकों को अंगीकृत किया जा सकेगा। ऐसे विषयों पर विचार-मंथन कर शासकीय विभागों के लिये अपनाये जाने के संबंध में परीक्षण करने की आवश्यकता प्रतीत होती है। अतः "नवीनतम तकनीक में नवाचार और उनके उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य स्तरीय सशक्त समिति (SLEC) के गठन का निर्णय लिया गया। यह समिति समग्र विचारोपरान्त नवीन तकनीक अथवा प्रस्ताव को प्रयोगात्मक या पायलट के रूप में क्रियान्वित करने की अनुशंसा करेगी।   अन्य निर्णय मंत्रि-परिषद ने राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय, छिंदवाड़ा की क्षेत्राधिकारिता में शामिल बैतूल जिले को बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल में शामिल किए जाने हेतु प्रस्तुत प्रस्ताव मान्य किया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 April 2022

bhopal, meeting of Council , Ministers , Chief Minister

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक हुई, जिसमें कई अहम फैसले लिए गए। प्रदेश में पांच नये औद्योगित क्षेत्रों की स्थापना के साथ ही मंत्रि-परिषद ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के संशोधन को मंजूरी दी।   गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि मंत्रि-परिषद ने प्रदेश में 05 नवीन औद्योगिक क्षेत्रों को 714.56 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किये जाने का प्रशासकीय अनुमोदन दिया। बैरसिया जिला भोपाल परियोजना लागत 25.88 करोड़, आष्टा (झिलेला) जिला सीहोर 99.43 करोड़, धार (तिलगारा) जिला धार 79.43 करोड़ मेगा औदयोगिक पार्क रतलाम फेस-1 जिला रतलाम 462 करोड़ और नरसिंहपुर जिला नरसिंहपुर 47.82 करोड़ की परियोजना शामिल है। इन 5 नवीन औदयोगिक क्षेत्रों के विकास से प्रदेश में लगभग 32 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश होना संभावित है। साथ ही 38 हजार 450 व्यक्तियों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार उपलब्ध हो सकेगा।   उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना में सामूहिक विवाह/निकाह कार्यक्रम में सम्मिलित पात्र प्रति कन्या के मान से 55 हजार रूपये स्वीकृत किये जाएंगे। इस राशि में से 6 हजार रुपये सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजन करने हेतु आयोजनकर्ता निकाय को देय होगी एवं रूपये 49 हजार रुपये की सामग्री कन्या को उपहार के रूप में आयोजनकर्ता निकाय द्वारा प्रदाय की जायेगी।   श्रम विभाग के मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल में पंजीकृत श्रमिक हेतु विवाह सहायता योजना को सामाजिक न्याय विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में समाहित किया जायेगा। कार्यक्रम के लिए अधिकृत संस्था सामूहिक विवाह का आयोजन शहरी क्षेत्र में नगर निगम/ नगर पालिका/ नगर परिषद तथा ग्रामीण क्षेत्र में जनपद पंचायत ही आयोजनकर्ता होंगे। अन्य किसी संस्था द्वारा कराये जा रहे सामूहिक विवाह इस योजना का लाभ पाने हेतु पात्र नहीं होंगे।   जिला एवं निकाय स्तरीय मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह आयोजन समिति सामूहिक कन्या विवाह/निकाह कार्यक्रम का सुचारू रूप से आयोजन सुनिश्चित किये जाने हेतु जिला एवं निकाय स्तरीय समितियों का गठन जिले के प्रभारी मंत्री के अनुमोदन से किया जायेगा। इन समितियों में वरिष्ठ शासकीय अधिकारी भी सदस्य होंगे।   जिले के प्रभारी मंत्री के अनुमोदन से जिला कलेक्टर द्वारा जिले के प्रत्येक निकाय के लिए सामूहिक विवाह एवं निकाह हेतु 2-2 तिथियों का वित्तीय वर्षवार कैलेण्डर जारी होगा। इस कैलेण्डर का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जायेगा, जिससे इच्छुक जोड़ों द्वारा समय पर आवेदन किया जा सकें।   कन्या को 49 हजार रुपये की राशि गृहस्थी की स्थापना हेतु आवश्यक उपहार सामग्री प्रदाय की जायेगी। जिला एवं निकाय स्तरीय मुख्यमंत्री कन्या विवाह / निकाह आयोजन समिति प्रदाय की जा रही सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु प्रक्रिया निर्धारित करेगी। आवेदन की प्रक्रिया पूर्वानुसार रहेगी, जिसके अनुसार वर-वधु को सामूहिक विवाह/निकाह कार्यक्रम के आयोजन की तिथि से कम से कम 15 दिवस पूर्व निर्धारित प्रपत्र में संयुक्त आवेदन करना होगा।   विवाह हेतु हितग्राहियों की पात्रता की जाँच सामूहिक विवाह कार्यक्रम से 7 दिवस पूर्व पूर्ण करने की जिम्मेदारी संबंधित स्थानीय निकाय की होगी। सामूहिक विवाह/निकाह कार्यक्रम का सोशल मीडिया सहित सभी माध्यमों द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। योजना की शेष शर्ते पूर्वानुसार यथावत रहेगी। योजना में किये गये सभी संशोधनों को समाहित कर नवीन दिशा-निर्देश एक पुस्तिका के रूप में प्रकाशित किये जायेंगे।   ग्रामीण बैंकों के लिए पुनर्पूजीकरण सहायता योजना मंत्रि-परिषद ने भारत सरकार द्वारा प्रदेश में कार्यरत दोनों क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को पुनर्पूंजीकरण सहायता योजना में कुल राशि 1414.83 करोड़ रुपये की अंशपूँजी सहायता स्वीकृत की, जिसमें राज्य शासन के हिस्से की राशि 212.23 करोड़ रूपये है। क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की अंशपूँजी में राज्यांश हिस्से की राशि के निवेश के प्रस्ताव पर निर्णय लिया गया है कि राज्य शासन द्वारा वित्त वर्ष 2021-22 में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की अंशपूँजी में भारत सरकार की स्वीकृति अनुसार राज्य शासन के हिस्से की राशि 212.23 करोड़ रुपये का निवेश किया जाये।   प्रदेश में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की कुल 1320 बैंक शाखाएँ कार्यरत हैं, जिनमें से 1172 शाखाएँ ग्रामीण एवं अर्द्ध शहरी क्षेत्र में है। इन बैंकों द्वारा मुख्यतः ग्रामीण एवं अर्द्ध शहरी क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाओं के साथ वित्तीय समावेशन से प्रदेश के ग्रामीण नागरिकों को बैंकिंग सुविधाएँ मुहैया कराई जा रही हैं। वर्तमान में इन बैंकों का प्रदेश में कुल व्यवसाय 40 हजार करोड़ रूपये से अधिक का है। भारत सरकार द्वारा स्वीकृत पुनर्पूंजीकरण सहायता से इन बैंकों द्वारा अपने व्यवसाय में वृद्धि की जा सकेगी। क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों द्वारा मुख्यतः ग्रामीण क्षेत्रों में वित्त पोषण किये जाने से रोजगार के नये अवसर निर्मित हो रहे हैं। इस पुनर्पूंजीकरण सहायता से इन बैंकों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उत्पन्न करने के लिये और अधिक वित्त पोषण किया जा सकेगा।   पशुपालन गतिविधियों को बढ़ाने शून्य प्रतिशत ब्याज दर मंत्रि-परिषद ने पशुपालन एवं डेयरी विभाग में प्रदेश में पशुपालन गतिविधियों हेतु किसानों को प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के माध्यम से गाय, भैंस, बकरी, सूकर, मुर्गी पालन हेतु शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर अधिकतम राशि 2 लाख रुपये की साख सीमा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया। पशुपालन गतिविधियों हेतु शून्य प्रतिशत ब्याज दर से किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध करने की योजना के क्रियान्वयन से राज्य में पशुपालक आसानी से आदान खरीद सकेंगे तथा सूदखोरों और बिचौलियों से बचाव होकर पशुपालकों की आय में वृद्धि होगी।   विक्रम उद्योगपुरी उज्जैन में मेडिकल डिवाइसेस पार्क की स्थापना मंत्रि-परिषद ने मोहासा बाबई के स्थान पर औद्योगिक क्षेत्र विक्रम उद्योगपुरी उज्जैन में मेडिकल डिवाईसेस पार्क की स्थापना हेतु निर्णय लिया। मेडिकल डिवाईसेस पार्क की स्थापना किये जाने हेतु औद्योगिक क्षेत्र मोहासा बाबई के स्थान पर औद्योगिक क्षेत्र विक्रम उद्योगपुरी जिला उज्जैन में कार्योत्तर अनुमोदन प्रदान किया गया। मेडिकल डिवाईसेस उत्पादन इकाइयों हेतु जो विशेष रियायतें मोहासा-बाबई में प्रदान की गई है, औद्योगिक क्षेत्र विक्रम उद्योगपुरी में भी मेडिकल डिवाईसेस उत्पादन इकाइयों हेतु समान रियायतें प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया। विक्रम उदयोगपुरी लिमिटेड, उज्जैन में निवेशकों को दी जाने वाली छूट/सुविधा से पड़ने वाले वित्तीय भार की प्रतिपूर्ति राज्य शासन द्वारा की जायेगी। मेडिकल डिवाईसेस पार्क में भूमि/भूखण्ड/भवन आवंटन ऑफ-लाईन प्रक्रिया से करने के लिये सक्षम समिति के गठन हेतु प्रशासकीय विभाग को अधिकृत किया गया।   सिंचाई परियोजनाएँ मंत्रि-परिषद ने मंदसौर जिले की कयामपुर दाबयुक्त सूक्ष्म उद्वहन वृहद सिंचाई परियोजना लागत राशि 2374 करोड़ रुपये, सिंचाई क्षमता एक लाख 12 हजार हेक्टेयर रबी सिंचाई हेतु प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई। परियोजना के निर्माण से सीतामऊ एवं मंदसौर तहसील के 252 ग्रामों की एक लाख 12 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में भूमिगत पाइप लाइन से सूक्ष्म सिंचाई (स्प्रिंकलर) सुविधा प्राप्त होगी।   मंत्रि-परिषद ने मंदसौर जिले की ताखाजी सूक्ष्म मध्यम सिंचाई परियोजना लागत राशि 46.86 करोड़ रूपये, सिंचाई क्षमता 3200 हेक्टेयर रबी सिंचाई हेतु प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की। परियोजना के निर्माण से भानपुर तहसील के 9 ग्रामों की 3200 हेक्टेयर क्षेत्र में भूमिगत पाइप लाइन के माध्यम से सूक्ष्म सिंचाई (स्प्रिंकलर) की सुविधा प्राप्त होगी।   मंत्रि-परिषद ने लामटा पाइप इरीगेशन नेटवर्क (होज सिस्टम) परियोजना लागत राशि 146.50 करोड़ रूपये, सिंचाई क्षमता 9630 हेक्टर खरीफ सिंचाई हेतु प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की। परियोजना से बालाघाट जिले की लामटा तहसील के जनजातीय बहुल 55 ग्रामों को भूमिगत पाइप लाइन के माध्यम से सूक्ष्म सिंचाई (होज) पद्धति से खरीफ सिंचाई का लाभ प्राप्त होगा।   फायर सर्विसेज योजना की निरंतरता मंत्रि-परिषद ने आग की रोकथाम के लिए संचालनालय, नगरीय प्रशासन एवं विकास मध्यप्रदेश भोपाल के अधीन प्रदेश के नगरीय निकायों के लिए प्रचलित फायर सर्विसेज योजना को निरन्तर रखते हुए अग्नि सुरक्षा उपायों के सुद्ढ़ीकरण हेतु प्रदेश की नगरीय निकायों में नवीन फायर स्टेशन निर्माण, प्रशिक्षण भवन, हाइड्रोलिक प्लेटफार्म/टीटीएल, एडवांस रेस्क्यू टेण्डर, वाटर टेण्डर, क्विक रिस्पॉस वीहिकल, इन्फ्लेटेबल लाइटनिंग टॉवर, फायर फाइटिंग बाईक, फायर सूट, वाटर ब्राउजर, रेस्क्यू बोट, जीपीएस सिस्टम आदि कार्यों के लिये भारत सरकार को 241 करोड़ रुपये से अधिक की प्रेषित कार्य-योजना की 10 प्रतिशत राज्यांश राशि 24.19 करोड़ रुपये एवं कुल 282 नगरीय निकायों को 10 वर्ष की आयु सीमा पूर्ण करने वाली 326 फायर वाहनों के स्थान पर नवीन फायर वाहन क्रय करने राज्यांश की 75 प्रतिशत राशि 18.75 लाख रुपये के मान से राशि 61.13 करोड़ रुपये, इस प्रकार कुल राशि 85.32 करोड़ रुपये की कार्य-योजना की स्वीकृति प्रदान करने का निर्णय लिया।   पुनर्घनत्वीकरण नीति-2022 मंत्रि-परिषद ने शहरी क्षेत्रों में स्थित शासकीय भवन/परिसरों के लिए पुनर्घनत्वीकरण नीति- 2016 के स्थान पर पुनर्घनत्वीकरण नीति: 2022 को लागू किये जाने का अनुमोदन किया।   पुस्तकें क्रय करने के वित्तीय अधिकारों में वृ्द्धि मंत्रि-परिषद ने अभिभाषक संघों के पुस्तकालय में पुस्तकें क्रय करने के लिये अनुदान स्वीकृति के वित्तीय अधिकार बढ़ाकर विधि मंत्री को 50 हजार के स्थान पर 2 लाख रुपये तथा मुख्यमंत्री को एक लाख के स्थान पर 5 लाख रुपये तक अनुदान स्वीकृति करने की वित्तीय स्वीकृतियाँ प्रदान की।   पदों का सृजन मंत्रि-परिषद ने मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, मुख्यपीठ जबलपुर की स्थापना पर आर्बिट्रेशन केन्द्र संस्थापित करने पर 5 पद सृजित किये जाने की स्वीकृति दी। इनमें 01 डायरेक्टर, 1 प्राइवेट सेक्रेटरी अथवा सेक्रेटरी टू डायरेक्टर, 1 अकाउन्टेन्ट, एक ड्राइवर और एक भृत्य का पद शामिल है।   राज्य स्तरीय सशक्त समिति के गठन का निर्णय वर्तमान नवीन तकनीकी युग में नित नई तकनीकों, उत्पादों एवं प्रक्रियाओं का आविष्कार जीवन से जुड़े प्रत्येक क्षेत्र के संबंध में हो रहे हैं। वर्तमान में ऐसे अनेक विषय है, जिनसे नवीन सामग्री, प्रक्रिया एवं उत्पाद प्रौद्योगिकी तथा नवीन नवाचार समाधान को शासन के कार्य क्षेत्रों में अपनाये जाने से उत्पादकता, उपयोगिता एवं गुणवत्ता में सुधार के साथ प्रदेश में नवीनतम तकनीकों को अंगीकृत किया जा सकेगा। ऐसे विषयों पर विचार-मंथन कर शासकीय विभागों के लिये अपनाये जाने के संबंध में परीक्षण करने की आवश्यकता प्रतीत होती है। अतः "नवीनतम तकनीक में नवाचार और उनके उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य स्तरीय सशक्त समिति (SLEC) के गठन का निर्णय लिया गया। यह समिति समग्र विचारोपरान्त नवीन तकनीक अथवा प्रस्ताव को प्रयोगात्मक या पायलट के रूप में क्रियान्वित करने की अनुशंसा करेगी।   अन्य निर्णय मंत्रि-परिषद ने राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय, छिंदवाड़ा की क्षेत्राधिकारिता में शामिल बैतूल जिले को बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल में शामिल किए जाने हेतु प्रस्तुत प्रस्ताव मान्य किया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 April 2022

bhopal, No proposal ,under consideration,Police Selection Board,Home Minister

भोपाल। पुलिस आरक्षक भर्ती में सामने आ रही गड़बड़ियों के बीच प्रदेश में पुलिस चयन बोर्ड की मांग उठने लगी थी। लेकिन गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को मीडिया से चर्चा के दौरान इसकी संभावना को खारिज कर दिया है। मप्र व्यांवसायिक परीक्षा मंडल (पीईबी) द्वारा आयोजित की गई पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में धांधली की शिकायतों के बाद पिछले कुछ दिनों से ऐसी अटकलें लगाई रही थीं कि गृह विभाग पुलिसकर्मियों की भर्ती के लिए अलग पुलिस चयन बोर्ड का गठन करने जा रहा है। इस मामले में प्रदेश के गृहमंत्री डा नरोत्त म मिश्रा ने इन अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है। मंगलवार सुबह मीडिया से चर्चा के दौरान गृहमंत्री नरोत्तशम मिश्रा ने स्पोष्टे कहा कि फिलहाल प्रदेश सरकार के पास ऐसा कोई प्रस्ता व विचाराधीन नहीं है। गृहमंत्री डॉ. मिश्रा ने विधायक सचिन बिड़ला को अयोग्य करार देने संबंधी कांग्रेस के आवेदन को खारिज किए जाने के सवाल पर कहा कि विधायक सचिन बिरला की सदस्यता को लेकर विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम जी ने नियमानुसार निर्णय लिया है। कांग्रेस विधायक रवि जोशी का आवेदन खारिज हो जाने के साथ शेष विषय स्वतः ही समाप्त हो जाते हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 April 2022

bhopal, No proposal ,under consideration,Police Selection Board,Home Minister

भोपाल। पुलिस आरक्षक भर्ती में सामने आ रही गड़बड़ियों के बीच प्रदेश में पुलिस चयन बोर्ड की मांग उठने लगी थी। लेकिन गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को मीडिया से चर्चा के दौरान इसकी संभावना को खारिज कर दिया है। मप्र व्यांवसायिक परीक्षा मंडल (पीईबी) द्वारा आयोजित की गई पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में धांधली की शिकायतों के बाद पिछले कुछ दिनों से ऐसी अटकलें लगाई रही थीं कि गृह विभाग पुलिसकर्मियों की भर्ती के लिए अलग पुलिस चयन बोर्ड का गठन करने जा रहा है। इस मामले में प्रदेश के गृहमंत्री डा नरोत्त म मिश्रा ने इन अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है। मंगलवार सुबह मीडिया से चर्चा के दौरान गृहमंत्री नरोत्तशम मिश्रा ने स्पोष्टे कहा कि फिलहाल प्रदेश सरकार के पास ऐसा कोई प्रस्ता व विचाराधीन नहीं है। गृहमंत्री डॉ. मिश्रा ने विधायक सचिन बिड़ला को अयोग्य करार देने संबंधी कांग्रेस के आवेदन को खारिज किए जाने के सवाल पर कहा कि विधायक सचिन बिरला की सदस्यता को लेकर विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम जी ने नियमानुसार निर्णय लिया है। कांग्रेस विधायक रवि जोशी का आवेदन खारिज हो जाने के साथ शेष विषय स्वतः ही समाप्त हो जाते हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 April 2022

bhopal, Congress contest, assembly elections , leadership of Kamal Nath

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं और पूर्व मंत्रियों की एक अति महत्वपूर्ण बैठक सोमवार देर शाम को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आवास पर आयोजित हुई। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कावरे और कमलनाथ सरकार के पूर्व मंत्री शामिल हुए। बैठक में सभी नेताओं ने आम सहमति से कमलनाथ से कहा कि उन्हीं को 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व करना है और एक-एक नेता उनके नेतृत्व में पूरी ताकत से कांग्रेस की सरकार बनवाने के लिए कटिबद्ध है।   बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोट ने विभिन्न मुद्दों पर प्रकाश डाला। पटवारी ने कहा कि प्रदेश में आर्थिक अराजकता और समाज में समरसता का अभाव है। जिसमें किसान और नौजवान परेशान है। उन्होंने ने कहा की 2023 का विधानसभा चुनाव पार्टी शिवराज सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार, किसानों के संकट और दूसरे आर्थिक सामाजिक मुद्दों पर लड़ेगी। पूर्व मंत्री ने कहा कि कमलनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश की जनता के महत्वपूर्ण मुद्दे उठाने के लिए आंदोलन की विस्तृत कार्य योजना तैयार कर ली गई है और जल्द ही प्रदेश की जनता देखेगी कि कांग्रेस पार्टी कैसे सडक़ से लेकर विधानसभा तक पूरे प्रदेश में जनता के मुद्दों पर जन आंदोलन खड़ा करेगी।     तरुण भनोट ने कहा की मध्य प्रदेश की आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो गई है। प्रदेश के ऊपर चार लाख करोड़ का कर्ज हो गया है। ऐसे हालात में प्रदेश की जनता के ऊपर डीजल, पेट्रोल, गैस, बिजली और हर किस्म की महंगाई लादी जा रही है। शिवराज सरकार का चेहरा पूरी तरह जनविरोधी हो गया है। उन्होंने कहा कि बैठक में फैसला किया गया है कि कांग्रेस पार्टी महंगाई किसान और बेरोजगारी के मुद्दे पर बड़े पैमाने पर जनता को जागरूक करेगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 April 2022

bhopal, Congress contest, assembly elections , leadership of Kamal Nath

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं और पूर्व मंत्रियों की एक अति महत्वपूर्ण बैठक सोमवार देर शाम को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आवास पर आयोजित हुई। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कावरे और कमलनाथ सरकार के पूर्व मंत्री शामिल हुए। बैठक में सभी नेताओं ने आम सहमति से कमलनाथ से कहा कि उन्हीं को 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व करना है और एक-एक नेता उनके नेतृत्व में पूरी ताकत से कांग्रेस की सरकार बनवाने के लिए कटिबद्ध है।   बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोट ने विभिन्न मुद्दों पर प्रकाश डाला। पटवारी ने कहा कि प्रदेश में आर्थिक अराजकता और समाज में समरसता का अभाव है। जिसमें किसान और नौजवान परेशान है। उन्होंने ने कहा की 2023 का विधानसभा चुनाव पार्टी शिवराज सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार, किसानों के संकट और दूसरे आर्थिक सामाजिक मुद्दों पर लड़ेगी। पूर्व मंत्री ने कहा कि कमलनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश की जनता के महत्वपूर्ण मुद्दे उठाने के लिए आंदोलन की विस्तृत कार्य योजना तैयार कर ली गई है और जल्द ही प्रदेश की जनता देखेगी कि कांग्रेस पार्टी कैसे सडक़ से लेकर विधानसभा तक पूरे प्रदेश में जनता के मुद्दों पर जन आंदोलन खड़ा करेगी।     तरुण भनोट ने कहा की मध्य प्रदेश की आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो गई है। प्रदेश के ऊपर चार लाख करोड़ का कर्ज हो गया है। ऐसे हालात में प्रदेश की जनता के ऊपर डीजल, पेट्रोल, गैस, बिजली और हर किस्म की महंगाई लादी जा रही है। शिवराज सरकार का चेहरा पूरी तरह जनविरोधी हो गया है। उन्होंने कहा कि बैठक में फैसला किया गया है कि कांग्रेस पार्टी महंगाई किसान और बेरोजगारी के मुद्दे पर बड़े पैमाने पर जनता को जागरूक करेगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 April 2022

gwalior,Energy Minister Tomar ,four-day padyatra

ग्वालियर। चिलचिलाती धूप की परवाह किए बगैर प्रदेश की खुशहाली एवं आमजन की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य को लेकर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सोमवार को चार दिवसीय पदयात्रा पर निकले। इस चार दिवसीय पदयात्रा के तहत मंत्री तोमर माँ पीताम्बरा शक्तिपीठ दतिया पहुँचकर सभी की समृद्धि के लिये पूर्जा-अर्चना करेंगे।   ऊर्जा मंत्री तोमर ने सोमवार को इस चार दिवसीय पदयात्रा का शुभारंभ कोटेश्वर मंदिर पर पूजा अर्चना कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय की मंशा के अनुरूप समाज की अंतिम पंक्ति के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक शासन की योजनाओं को पहुँचाने के उद्देश्य से हमने यह यात्रा शुरू की है। इस दौरान विद्युत समस्या निवारण शिविर भी लगाये जा रहे हैं। कोटेश्वर मंदिर से पदयात्रा की शुरुआत के अवसर पर दंदरौआ धाम के मंहत संतश्री कृपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, जीडीए के पूर्व अध्यक्ष अभय चौधरी तथा किशन मुदगल सहित बडी संख्या में जनप्रतिनिध एवं पदयात्रा में साथ जा रहे नागरिक उपस्थित रहे।   तोमर ने कहा कि प्रदेश व जिले की सुख-समृद्धि और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह पदयात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कोटेश्वर मंदिर के प्रांगण में उपस्थित जन समूह को स्वच्छता का संकल्प भी दिलाया। सभी ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि पदयात्रा के दौरान कचरा रोड पर नहीं फेंकेगे, कचरागाड़ी में ही डालेंगें। उन्होंने कहा कि अपने बेटा बेटी के अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य व अच्छे वातारण के लिये भी माँ पीताम्बरा माई से प्रार्थना करेंगे।   पदयात्रा पहले दिन कोटेश्वर मंदिर से शुरू होकर घासमंडी, किलागेट, हजीरा, पडाव व चेतकपुरी होते हुए रीजेंसी गार्डन पहुँची। यहाँ पर मंत्री तोमर ने जन चौपाल लगाकर आमजन की विद्युत की समस्याओं को सुना। जन चौपाल में उन्होंने जमीन पर बैठकर आमजन की समस्याओं को सुना तथा उनके त्वरित निराकरण के लिये विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। पदयात्रा का शहर में जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। पूरी पदयात्रा माता के जयकारों से गूंज रही थी।   इसके बाद पदयात्रा एम्पायर रिसोर्ट में पहुंची, जहां जन चौपाल लगाकर आमजन की विद्युत समस्याओं को सुना तथा उनके निराकरण के लिये संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया तथा पदयात्रा का रात्रि विश्राम एम्पायर रिसोर्ट में किया गया। दूसरे दिन की पदयात्रा एम्पायर रिसोर्ट से प्रारंभ होकर जुरासिक पार्क पर पहुँचेगी, जहां जन चौपाल लगाकर आमजन की समस्याओं को सुना जाएगा। इसके बाद जन चौपाल व रात्रि विश्राम होटल शीला पर किया जाएगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 April 2022

gwalior,Energy Minister Tomar ,four-day padyatra

ग्वालियर। चिलचिलाती धूप की परवाह किए बगैर प्रदेश की खुशहाली एवं आमजन की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य को लेकर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सोमवार को चार दिवसीय पदयात्रा पर निकले। इस चार दिवसीय पदयात्रा के तहत मंत्री तोमर माँ पीताम्बरा शक्तिपीठ दतिया पहुँचकर सभी की समृद्धि के लिये पूर्जा-अर्चना करेंगे।   ऊर्जा मंत्री तोमर ने सोमवार को इस चार दिवसीय पदयात्रा का शुभारंभ कोटेश्वर मंदिर पर पूजा अर्चना कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय की मंशा के अनुरूप समाज की अंतिम पंक्ति के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक शासन की योजनाओं को पहुँचाने के उद्देश्य से हमने यह यात्रा शुरू की है। इस दौरान विद्युत समस्या निवारण शिविर भी लगाये जा रहे हैं। कोटेश्वर मंदिर से पदयात्रा की शुरुआत के अवसर पर दंदरौआ धाम के मंहत संतश्री कृपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, जीडीए के पूर्व अध्यक्ष अभय चौधरी तथा किशन मुदगल सहित बडी संख्या में जनप्रतिनिध एवं पदयात्रा में साथ जा रहे नागरिक उपस्थित रहे।   तोमर ने कहा कि प्रदेश व जिले की सुख-समृद्धि और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह पदयात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कोटेश्वर मंदिर के प्रांगण में उपस्थित जन समूह को स्वच्छता का संकल्प भी दिलाया। सभी ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि पदयात्रा के दौरान कचरा रोड पर नहीं फेंकेगे, कचरागाड़ी में ही डालेंगें। उन्होंने कहा कि अपने बेटा बेटी के अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य व अच्छे वातारण के लिये भी माँ पीताम्बरा माई से प्रार्थना करेंगे।   पदयात्रा पहले दिन कोटेश्वर मंदिर से शुरू होकर घासमंडी, किलागेट, हजीरा, पडाव व चेतकपुरी होते हुए रीजेंसी गार्डन पहुँची। यहाँ पर मंत्री तोमर ने जन चौपाल लगाकर आमजन की विद्युत की समस्याओं को सुना। जन चौपाल में उन्होंने जमीन पर बैठकर आमजन की समस्याओं को सुना तथा उनके त्वरित निराकरण के लिये विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। पदयात्रा का शहर में जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। पूरी पदयात्रा माता के जयकारों से गूंज रही थी।   इसके बाद पदयात्रा एम्पायर रिसोर्ट में पहुंची, जहां जन चौपाल लगाकर आमजन की विद्युत समस्याओं को सुना तथा उनके निराकरण के लिये संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया तथा पदयात्रा का रात्रि विश्राम एम्पायर रिसोर्ट में किया गया। दूसरे दिन की पदयात्रा एम्पायर रिसोर्ट से प्रारंभ होकर जुरासिक पार्क पर पहुँचेगी, जहां जन चौपाल लगाकर आमजन की समस्याओं को सुना जाएगा। इसके बाद जन चौपाल व रात्रि विश्राम होटल शीला पर किया जाएगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 April 2022

gwalior,Energy Minister Tomar ,four-day padyatra

ग्वालियर। चिलचिलाती धूप की परवाह किए बगैर प्रदेश की खुशहाली एवं आमजन की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य को लेकर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सोमवार को चार दिवसीय पदयात्रा पर निकले। इस चार दिवसीय पदयात्रा के तहत मंत्री तोमर माँ पीताम्बरा शक्तिपीठ दतिया पहुँचकर सभी की समृद्धि के लिये पूर्जा-अर्चना करेंगे।   ऊर्जा मंत्री तोमर ने सोमवार को इस चार दिवसीय पदयात्रा का शुभारंभ कोटेश्वर मंदिर पर पूजा अर्चना कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय की मंशा के अनुरूप समाज की अंतिम पंक्ति के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक शासन की योजनाओं को पहुँचाने के उद्देश्य से हमने यह यात्रा शुरू की है। इस दौरान विद्युत समस्या निवारण शिविर भी लगाये जा रहे हैं। कोटेश्वर मंदिर से पदयात्रा की शुरुआत के अवसर पर दंदरौआ धाम के मंहत संतश्री कृपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, जीडीए के पूर्व अध्यक्ष अभय चौधरी तथा किशन मुदगल सहित बडी संख्या में जनप्रतिनिध एवं पदयात्रा में साथ जा रहे नागरिक उपस्थित रहे।   तोमर ने कहा कि प्रदेश व जिले की सुख-समृद्धि और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह पदयात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कोटेश्वर मंदिर के प्रांगण में उपस्थित जन समूह को स्वच्छता का संकल्प भी दिलाया। सभी ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि पदयात्रा के दौरान कचरा रोड पर नहीं फेंकेगे, कचरागाड़ी में ही डालेंगें। उन्होंने कहा कि अपने बेटा बेटी के अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य व अच्छे वातारण के लिये भी माँ पीताम्बरा माई से प्रार्थना करेंगे।   पदयात्रा पहले दिन कोटेश्वर मंदिर से शुरू होकर घासमंडी, किलागेट, हजीरा, पडाव व चेतकपुरी होते हुए रीजेंसी गार्डन पहुँची। यहाँ पर मंत्री तोमर ने जन चौपाल लगाकर आमजन की विद्युत की समस्याओं को सुना। जन चौपाल में उन्होंने जमीन पर बैठकर आमजन की समस्याओं को सुना तथा उनके त्वरित निराकरण के लिये विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। पदयात्रा का शहर में जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। पूरी पदयात्रा माता के जयकारों से गूंज रही थी।   इसके बाद पदयात्रा एम्पायर रिसोर्ट में पहुंची, जहां जन चौपाल लगाकर आमजन की विद्युत समस्याओं को सुना तथा उनके निराकरण के लिये संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया तथा पदयात्रा का रात्रि विश्राम एम्पायर रिसोर्ट में किया गया। दूसरे दिन की पदयात्रा एम्पायर रिसोर्ट से प्रारंभ होकर जुरासिक पार्क पर पहुँचेगी, जहां जन चौपाल लगाकर आमजन की समस्याओं को सुना जाएगा। इसके बाद जन चौपाल व रात्रि विश्राम होटल शीला पर किया जाएगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 April 2022

bhopal, Chief Minister ,announced , run drug de-addiction campaign

भोपाल। मध्य प्रदेश में शराबबंदी को लेकर भाजपा की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती लम्बे समय से प्रयासरत है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को माखननगर में आयोजित कार्यक्रम में नशामुक्ति अभियान चलाने की घोषणा की। उमा भारती ने उनकी इस घोषणा का स्वागत किया है।   मुख्यमंत्री चौहान ने सीधे शब्दों में कहा कि प्रदेश में शराबबंदी नहीं होगी। सरकार इसके बदले प्रदेश में नशामुक्ति अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा कि पीने वाले तो जुगाड़ लगा ही लेते हैं। नशा नाश की जड़ है। हम सब मिलकर प्रयास करेंगे, तो धीरे-धीरे अपना गांव और प्रदेश नशामुक्त हो जाएगा।   इसके बाद उमा भारती ने ट्वीट करते हुए कहा, -" मुझे खुशी है कि शिवराज जी ने अति शीघ्र सरकार की तरफ से नशा मुक्ति अभियान चलाने की घोषणा कर दी है। मैं सरकार के नशा मुक्ति अभियान का समर्थन करती हूं एवं स्वागत करती हूं। मैं भी इसमें समय समय पर भागीदारी करूंगी।"   उन्होंने अगले ट्वीट में कहा कि "यह सरकार की नीति है कि स्कूल, कॉलेज, मंदिर एवं जहां नागरिकों एवं महिलाओं को आपत्ति हो, उनके पास शराब की दुकान ना हो। ऐसी जगहों पर खुले अहाते में शराब पिलाना जैसी इन सब बातों पर जहां आपत्ति है, उसमें भी सरकार अपनी नीति का क्रियान्वयन सुनिश्चित करे, जिससे महिलाओं और नागरिकों में असंतोष न हो और देवरी जैसे विरोध प्रदर्शन के लिए प्रदेश की बेटियां और शांतिप्रिय नागरिक विवश न हों।"   बता दें कि सोमवार को प्रदेश में शराब बंदी नहीं होने को लेकर ट्वीट के माध्यम से अपनी पीड़ा व्यक्त की थी। उन्होंने कहा था कि मेरे बड़े भाई शिवराज सिंह चौहान अनबोले हो गए हैं और मुझसे मीडिया के माध्यम से बात करने लगे हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 April 2022

bhopal, Take inspiration, young Tantya Mama,Governor Patel

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि टंट्या मामा से प्रेरणा लेते हुए युवा वर्ग जनजातीय समाज के विकास में सहयोग करें। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ जनजातीय समाज को दिलाने के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि टंट्या मामा ने जिन मूल्यों के लिए संघर्ष किया, उन लक्ष्यों को पूरा करने का कार्य सरकार जी-जान से कर रही है। यह बात राज्यपाल पटेल ने सोमवार को खरगोन जिले में क्रांतिकारी जननायक टंट्या भील जन्मोत्सव कार्यक्रम को भोपाल से आभासी माध्यम से संबोधित करते हुए कही।   राज्यपाल पटेल ने कहा कि टंट्या मामा ने जनजाति समाज के स्वाभिमान के संरक्षण, जल, जंगल और जमीन को बचाने के लिए जान की चिंता किए बिना साम्राज्यवादी ताकतों के साथ संघर्ष किया। शोषितों, पीड़ितों के रहनुमा जनजातीय गौरव टंट्या मामा के जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होना, गर्व और गौरव की बात है। टंट्या मामा ने धर्म, संस्कृति और जातीय स्वाभिमान की रक्षा के लिए त्याग, बलिदान, साहस और सेवा की मिसाल बनायी है। वे मात्र वनवासियों की आवाज नहीं थे। समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्तियों के हितों के रक्षक थे। उस समय के अमेरिका के अंग्रेजी अख़बार न्यूयॉर्क टाइम्स ने उन्हें भारत का रॉबिन हुड लिखा था, जो गरीबों का मसीहा था।   उन्होंने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि जनजातीय समाज की सेहत, शिक्षा, आवास और आजीविका के क्षेत्र में सम्भावनाओं के नए द्वार खुले हैं। उन्होंने अपील की है कि जन्मजात और जानलेवा सिकल सेल रोग को खत्म करने के लिए रोग की जाँच के लिए जनजातीय भाई-बहन आगे आएँ। रोग के लक्षण दिखने से पहले ही रोग की पहचान होने से बेहतर उपचार संभव होगा। संकल्प कराया कि जनजातीय समाज की तरक्की के लिए सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर बच्चों की अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवार का जीवन स्तर बेहतर बनाएंगे। भावी पीढ़ी को खुशहाल और उज्जवल जीवन प्रदान करेंगे।   मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सब की है लेकिन पहला हक गरीबों का है। उन्होंने बताया प्रधानमंत्री नि:शुल्क खाद्यान्न योजना के तहत खाद्यान्न का वितरण सितम्बर माह तक किया जाएगा। वन ग्रामों के विकास के लिए आठ सौ ग्रामों को राजस्व ग्राम में बदला जाएगा। रहने की जमीन के पट्टे भी दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 35 हजार पट्टों का वितरण किया जा रहा है। परीक्षण का कार्य भी जारी है। उन्होंने बताया कि निर्धारित दर से अधिक पर ब्याज के मामलों को शून्य किया गया है। वनोपज को समर्थन मूल्य पर खरीदने का कार्य भी किया जाएगा। तेंदूपत्ता लाभ का 75 प्रतिशत संग्राहकों को बोनस के रुप में दिया जाएगा। पेसा कानून के तहत 5 प्रतिशत ग्राम सभा को मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार समरसता के साथ पेसा कानून को लागू कर रही है। सरकार ने जो 18 संकल्प लिए हैं, उन्हें तेजी से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कार्यक्रम में टंट्या मामा का लोक गीतों के द्वारा स्मरण किया।   जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह मांडवे ने कहा कि आज़ादी के संघर्ष में जनजातीय नायकों के योगदान को इतिहास के पन्नों में भुला दिया गया था। प्रदेश सरकार द्वारा जनजातीय गौरव से पूरे देश को परिचित कराने का प्रयास किया है। उन्होंने जनजातीय विकास के लिए किए जा रहे कार्यों का विवरण देते हुए समाज को योजनाओं के लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।   पर्यटन, संस्कृति, अध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि जन्मोत्सव का उद्देश्य टंट्या मामा के सद्गुणों को आत्म-सात करने के संकल्प का अवसर है। उनकी राष्ट्र, धर्म और परम्परा के प्रति आस्था और वीरता का अनुसरण किया जाना चाहिए। उन्होंने टंट्या मामा का चित्र घरों में लगाकर भावी पीढ़ी को प्रेरित करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि टंट्या मामा धर्म, संस्कृति, राष्ट्र रक्षा के ध्वज वाहक थे, जिन्होंने गरीब को न्याय दिलाने, गरीब कन्याओं का विवाह कराने के कार्य किए। अपना सुख-दुख नहीं देखा। उसी तरह प्रदेश सरकार ने जन-कल्याण की योजनाएँ बनाई है। उन्होंने बताया कि शिविर लगाकर योजनाओं के लाभ आपके पास पहुँचाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बच्चों को खूब पढ़ाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि सरकार पूरा सहयोग दे रही है।   कार्यक्रम के प्रारम्भ में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, जल संसाधन, महिला एवं बाल विकास और जनजातीय कार्य विभाग के अनेक विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया गया। टंट्या मामा के वंशज रुपचंद्र सिरसाठे, थमाई बाई सिरसाठे आदि का सम्मान किया गया। मंत्रीद्वय ने शासकीय योजनाओं के हित लाभ पत्र का वितरण किया। निमाड़ के क्रांतिकारी नायक नामक पुस्तक का विमोचन किया। लेखक जगदीश जोशीले का शॉल, श्रीफल से सम्मान किया। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, धूल सिंह डाबर, गुलाब सिंह वास्कले, नंदा ब्राह्मणें ने संबोधित किया। कार्यक्रम में डॉ. चंद्रजीत साँवले ने सिकल सेल एनीमिया के बारे में बताया। इस अवसर पर रोग जाँच और स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया था।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 April 2022

bhopal, Vikram Samvat met ,Maharaja Vikramaditya, Ujjain

(प्रवीण कक्‍कड़) चैत्र नवरात्रि प्रारंभ हो गईं हैं। घर-घर में माता की पूजा चल रही है। इसके साथ ही चैत्र शुक्‍ल प्रतिपदा को भारतीय नव वर्ष भी शुरू हो गया है। शास्‍त्रोक्‍त तरीके से देखें तो भारत में वर्ष के लिए संवत शब्‍द बहुत पहले से प्रचलित है। हमारा यह नया वर्ष विक्रम संवत पर आधारित है। आजकल हम अपने इस्‍तेमाल के लिए जिस ग्रेगेरियन या सरल भाषा में कहें तो अंग्रेजी कलैंडर का प्रयोग करते हैं, उसकी तुलना में हमारा संवत्‍सर 57 साल पुराना है। यह सिर्फ हमारी प्राचीनता का द्योतक ही नहीं है, बल्कि यह भी बताता है कि खगोलीय गणनाओं, पृथ्‍वी की परिक्रमा, चंद्र और सूर्य की कलाओं और परिक्रमण की सटीक गणना भी हम बाकी संसार से बहुत पहले से न भी सही तो साथ-साथ जरूर कर रहे हैं। इतिहास के पन्‍ने पलटें तो पता चलता है कि विक्रम संवत सिर्फ एक कैलेंडर नहीं है, बल्कि इतिहास के माथे पर भारत की विजयश्री का तिलक भी है। भविष्‍यत पुराण के अनुसार महाराजा विक्रमादित्‍य परमार राजवंश के राजा गंधर्वसेन के पुत्र थे। उज्‍जैन के महाराजा विक्रमादित्‍य ने उज्‍जैन से शकों को पराजित कर विजयश्री प्राप्‍त की थी। इसी विजय के लिए विक्रमादित्‍य को शक शकारि विक्रमादित्‍य भी कहा जाता है। इस तरह यह कैलेंडर राष्‍ट्रीय अस्मिता और गौरव का भी प्रतीक है। आज के बच्‍चों को लग सकता है कि भले ही विक्रम कलैंडर कभी गौरव का विषय रहा हो, लेकिन अब तो हम इसका उपयोग करते नहीं हैं। उन्‍हें ऐसा नहीं सोचना चाहिए। हम अपने दफ्तर और स्‍कूल के कार्यक्रम तो ग्रेगेरियन कैलेंडर से तय करते हैं, लेकिन हमारे धार्मिक और सांस्‍कृतिक तीज त्‍योहारों का निर्धारण तो आज भी भारतीय पंचांग से होता है। शादी ब्‍याह की शुभ वेला भी भारतीय कैलेंडर देखकर तय की जाती है। कृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी, रामनवमी, वसंत पंचमी ये सारे त्‍योहार भारतीय पंचांग से ही तो तय होते हैं। कभी आपने सोचा कि जब ग्रेगेरियन भी पंचांग है और विक्रम संवत से भी पंचांग शुरू होता है तो फिर भारतीय पंचांग की तारीखें हर साल अंग्रेजी कैलेंडर से अलग क्‍यों हो जाती हैं। जैसे इस बार हमारा नव वर्ष 2 अप्रैल से शुरू हो रहा है, जबकि पिछले सालों में यह किसी और तारीख से शुरू हुआ था। इस साल की भांति हर साल वर्ष प्रतिपदा दो अप्रैल को ही क्‍यों नहीं आती। इसकी कथा भी बड़ी दिलचस्‍प और खगोल विज्ञान के रहस्‍य संजोए है। असल में अंग्रेजी कैलेंडर विशुद्ध रूप से सौर पंचांग है। यानी सूर्य की गति से उसका संबंध है। वहीं भारतीय पंचांग सौर और चंद्र दोनों की गतियों पर निर्भर है। हमारे यहां वर्ष की गणना सूर्य की गति से होती है, जबकि महीने और तारीखों की गणना चंद्रमा की कलाओं से होती है। हमारे महीने के दो हिस्‍से होते हैं शुक्‍ल पक्ष और कृष्‍ण पक्ष। पूर्णिमा से अमावस्‍या के बीच में एक पक्ष पूरा हो जाता है। इस तरह हमारे हर महीने में 30 दिन ही होते हैं। जबकि सूर्य की चाल से मिलान के लिए अंग्रेजी कलैंडर में एक महीने में 28 से 31 दिन तक रखे गए हैं। अंग्रेजी कैलेंडर ने साल में 365 दिन करने के लिए महीनों में दिनों की संख्‍या समायोजित की है। वहीं भारतीय कैलेंडर में साल को 365 दिन का बनाए रखने के लिए महीने में दिनों की संख्‍या घटाने बढ़ाने के बजाय साल में सीधा महीना ही बढ़ा लिया जाता है। कभी हिंदी पंचांग को गौर से देखिये तो पचा चलेगा कि कई बार उसमें एक ही महीना दो बार आ जाता है। खगोल में आपकी दिलचस्‍पी हो तो इसे आप ज्‍योतिषाचार्यों से समझ सकते हैं। इतने सारे इतिहास और विज्ञान के बाद एक बाद और कहना जरूरी है कि भले ही विक्रम संवत विजय का प्रतीक हो लेकिन असल में तो यह विशुद्ध रूप से भारत के खेतिहर समाज का नववर्ष है। चैत्र के महीने में गेंहू की फसल कटकर घर आ जाती है। एक तरह से देखा जाए तो किसान को उसकी साल भर की मेहनत का फल मिल जाता है। इस नवान्‍न से वह अपने जीवन को नए सिरे से सजाता संवारता है। तो जो अन्‍न जीवन का नया प्रस्‍थान बिंदु लेकर आता है, उसी समय नव वर्ष मनाने का सबसे अच्‍छा मौका होता है। इस नव वर्ष में आप भी अपने लिये नए लक्ष्‍य और नए आनंदों का वरण करें। भारतीय नव वर्ष की बहुत शुभकामनाएं

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 April 2022

bhopal, Uma Bharti ,shared her pain, through tweet

भोपाल। मध्य प्रदेश में शराबबंदी को लेकर मुखर भाजपा की फायरब्रांड नेत्री और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती इन दिनों काफी दुखी हैं। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से अपनी पीड़ा को साझा किया है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को उज्जैन में दिए गए उनके बयान का जवाब भी दिया है। उन्होंने कहा कि भाई शिवराज ने उन्हें अनबोला कर दिया है, अब वे मीडिया के जरिए बात करने लगे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने सोमवार को सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए अपना दर्द बयां किया है। उन्होंने लिखा है कि -"मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय मेरे बड़े भाई शिवराज सिंह चौहान से 1984 से मार्च 2022 तक सम्मान एवं स्नेह के संबंध बने रहे, शिवराजजी ऑफिस जाते समय या मेरे हिमालय प्रवास के समय या मेरे किसी भजन का स्मरण आने पर या तो मुझसे मिलते थे या फोन करते थे।" उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा -"मैंने शिवराजजी से 2 साल हर मुलाकात में शराबबंदी पर बात की है, अब बात बाहर सामने आ गई है तो भाई ने अनबोला क्यों कर दिया है और मीडिया के माध्यम से बात क्यों करने लगे हैं। शिवराज सिंहजी ने परसों कहा है कि लोग शराबपीना बंद कर दें तो मैं शराब की दुकानें बंद कर दूंगा। जब लोग शराब पिएंगे ही नहीं, दुकानें चलेंगी ही नहीं तो वह तो खुद ही बंद हो जाएंगी।"   उमा भारती ने कहा कि अवैध शराब की बिक्री को रोकने के लिए तो पुलिस एवं प्रशासन की जिम्मेदारी है, यह तो कानून व्यवस्था का सवाल है। अभी हमें शुरुआत यहां से करना चाहिए। अहातों में शराब परोसने की व्यवस्था हम तुरंत बंद करें। स्कूल, अस्पताल, मंदिर एवं अन्य निषिद्ध स्थानों के पास शराब की दुकानें भी बंद हों। घर-घर शराब पहुंचाने की घिनौनी व्यवस्था तुरंत रुके। जहां महिलाएं या नागरिक विरोध करें वहां दुकानें ना खोली जाएं, इन्हीं ने तो हमारी सरकार बनाई है।" उन्होंने आगे कहा कि-"पहले इतना कर लें, फिर जो वैध एवं उचित स्थान पर शराब की दुकानें हों, वहां फोटो के साथ होर्डिंग लगें कि शराब पीने से क्या-क्या नुकसान होते हैं। फिर जागरूकता अभियान चले, जिसमें सभी धर्मों के साधु संत, सामाजिक संस्थाएं तथा मेरे एवं शिवराजजी की तरह सभी दलों के नेता शामिल हों।"

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 April 2022

bhopal, Uma Bharti ,shared her pain, through tweet

भोपाल। मध्य प्रदेश में शराबबंदी को लेकर मुखर भाजपा की फायरब्रांड नेत्री और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती इन दिनों काफी दुखी हैं। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से अपनी पीड़ा को साझा किया है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को उज्जैन में दिए गए उनके बयान का जवाब भी दिया है। उन्होंने कहा कि भाई शिवराज ने उन्हें अनबोला कर दिया है, अब वे मीडिया के जरिए बात करने लगे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने सोमवार को सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए अपना दर्द बयां किया है। उन्होंने लिखा है कि -"मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय मेरे बड़े भाई शिवराज सिंह चौहान से 1984 से मार्च 2022 तक सम्मान एवं स्नेह के संबंध बने रहे, शिवराजजी ऑफिस जाते समय या मेरे हिमालय प्रवास के समय या मेरे किसी भजन का स्मरण आने पर या तो मुझसे मिलते थे या फोन करते थे।" उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा -"मैंने शिवराजजी से 2 साल हर मुलाकात में शराबबंदी पर बात की है, अब बात बाहर सामने आ गई है तो भाई ने अनबोला क्यों कर दिया है और मीडिया के माध्यम से बात क्यों करने लगे हैं। शिवराज सिंहजी ने परसों कहा है कि लोग शराबपीना बंद कर दें तो मैं शराब की दुकानें बंद कर दूंगा। जब लोग शराब पिएंगे ही नहीं, दुकानें चलेंगी ही नहीं तो वह तो खुद ही बंद हो जाएंगी।"   उमा भारती ने कहा कि अवैध शराब की बिक्री को रोकने के लिए तो पुलिस एवं प्रशासन की जिम्मेदारी है, यह तो कानून व्यवस्था का सवाल है। अभी हमें शुरुआत यहां से करना चाहिए। अहातों में शराब परोसने की व्यवस्था हम तुरंत बंद करें। स्कूल, अस्पताल, मंदिर एवं अन्य निषिद्ध स्थानों के पास शराब की दुकानें भी बंद हों। घर-घर शराब पहुंचाने की घिनौनी व्यवस्था तुरंत रुके। जहां महिलाएं या नागरिक विरोध करें वहां दुकानें ना खोली जाएं, इन्हीं ने तो हमारी सरकार बनाई है।" उन्होंने आगे कहा कि-"पहले इतना कर लें, फिर जो वैध एवं उचित स्थान पर शराब की दुकानें हों, वहां फोटो के साथ होर्डिंग लगें कि शराब पीने से क्या-क्या नुकसान होते हैं। फिर जागरूकता अभियान चले, जिसमें सभी धर्मों के साधु संत, सामाजिक संस्थाएं तथा मेरे एवं शिवराजजी की तरह सभी दलों के नेता शामिल हों।"

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 April 2022

bhopal,Ups and downs , MP

भोपाल। मध्यप्रदेश के तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। अलग-अलग स्थानों पर बनी तीन मौसम प्रणालियों के असर से अभी दो दिन तक इसी तरह की स्थिति बने रहने के आसार है। पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से आगे बढऩे पर तापमान मेंं कुछ गिरावट भी हो सकती हैं। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उसके आसपास बना हुआ है। उसके प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान पर प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। इसके अतिरिक्त दक्षिण- पूर्वी मध्यप्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बन गया है। इन मौसम प्रणालियों के असर से हवाओं का रुख बार-बार बदल रहा है, जिसके चलते तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। हालांकि दिन के तापमान में अधिक बढ़ोतरी होने की संभावना नहीं है। उधर पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ जाने के बाद बुधवार से दिन के तापमान में कुछ कमी आने के आसार हैं। रविवार को दोपहर के समय हवा का रुख पश्चिमी हो जाने से ग्वालियर, चंबल, सागर संभागों के जिलों में दिन के तापमान में कुछ बढ़ोतरी हुई। राजधानी का भी अधिकतम तापमान मामूली बढ़ गया। रविवार को सबसे अधिक 43 डिग्री सेल्सियस तापमान नर्मदापुरम, नौगांव एवं खरगोन में दर्ज किया गया। जबकि दमोह, खजुराहो, नौगांव, सागर, सतना, रतलाम, गुना एवं ग्वालियर में लू चली।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 April 2022

indore,Drugs worth 15 crore ,18 lakh recovered

इंदौर। पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए नशे के सौदागरों की धरपकड़ की जा रही है। इसी कड़ी में करीब 15 करोड़ 18 लाख रुपए की ड्रग्स चंदन नगर पुलिस ने बरामद करते हुए गिरोह के सरगना सहित चार आरोपियों को गिरफ्त में लिया है। इनके अल्प्राजोलम पाउडर से नकली ब्राउन शुगर बनाते थे। इनके पास से 1 क्विंटल 51 किलोग्राम नशीला पदार्थ और 4 लाख रुपए नकद बरामद किए गए। पुलिस को आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि इनके तार राष्ट्रीय स्तर पर भी भी जुड़े हैं। पुलिस उपायुक्त जोन-4 राजेश कुमार सिंह ने बताया कि चंदन नगर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ बेचने सिरपुर तालाब की पाल पर खड़े हैं। इस पर पुलिस की टीम ने घेराबन्दी कर मोहम्मद आरिफ पिता मोहम्मद हुसैन निवासी भवानी नगर सांवेर रोड, बाणगंगा तथा कार्तिक पिता पुष्पराज बघेल निवासी मुखर्जी नगर बाणगंगा को पकड़कर इनके पास से एक से 1 किग्रा व दूसरे से 15 ग्राम अल्प्राजोलम से तैयार अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर जैसा) जब्त किया। पूछताछ में हुआ खुलासा आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि हम दोनों अजय जादोन, कोमल सहरिया व दिनेश राठौर से खरीदकर अवैध मादक पदार्थ को अलग अलग जगह पर बेचते हैं, जो तीनों मादक पदार्थ का विस्तृत भण्डार आरएनटी मार्ग पर स्थित चेतक सेंटर के तीन आफिसों पर रखते हैं। आफिस से पकड़ाए तीन आरोपी इस जानकारी के बाद अधिकारियों के निर्देश पर अलग-अलग टीमों ने आरएनटी मार्ग पर दबिश देकर अजय पिता सूरज सिंह जादोन (43) निवासी नार्थ गाडराखेडी मरीमाता, कोमल सिंह पिता भरोसे सिंह सहरिया (48) निवासी नरवल] सांवेर रोड और दिनेश पिता देवीसिंह राठौर (43) निवासी भवानी नगर सांवेर रोड बाणगंगा को पकड़ा। यह किया बरामद तीनों आरोपियों ने चेतक सेंटर स्थित तीनों आॅफिसों से 150 किलो 800 किलोग्राम अल्प्राजोलम से तैयार अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर जैसा तथा 4 लाख रुपए नगद, एक नोट गिनने की मशीन, एक मिक्सर, बड़े टब, प्लास्टिक के ड्रम, मुंह पर लगाने के मास्क, इलेक्ट्रोनिक वेट मशीन, चम्मच, खुर्पा और छन्नी जब्त किया। सप्लायर राघव की तलाश आरोपी कोमल एवं अजय जादोन से पूछताछ पर उन्होंने बताया कि हम उक्त नशीला पदार्थ उत्तरप्रदेश के मुजफफर नगर से लाते हैं व इसमें पेरासीटामोल मिलाकर दुगना कर देते हैं। तीनों आफिसों के बारे में जानकारी ली जो अजय द्वारा बताया कि यह तीनों आॅफिस राघव के नाम से किराये पर हैं, राघव ही उक्त माल को अन्य जिलों में सप्लाय करता है जो अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है । उप्र में बनाना सीखा आरोपी कोमल ने पूछताछ पर बताया कि मैं पहले मुजफफर नगर उत्तरप्रदेश में अन्य सरगना के साथ फेक्ट्री पर काम करता था जहां उक्त नशीला पदार्थ बनाया जाता है तो मैंने वहीं इसे बनाना सीखा था, वहीं से हमारे यहां माल सप्लाय होत है जिसे हम दुगुना कर सप्लाय करते हैं । ब्राउन शुगर से भी ज्यादा नशीला पुलिस के अनुसार आरोपी कोमल से मादक पदार्थ निर्माण के संबंधं में पूछा तो बताया कि हम रॉ मटेरियल से उक्त नशीला पदार्थ बनाते हैं इसके लिये काफी लम्बी प्रोसेस है, इस पाउडर को हम एपीजेड कहते हैं जो ब्राउन शुगर से भी ज्यादा नशीला व शरीर के लिये हानिकारक हो जाता है, यह काफी मंहगा पडता है इसके लिये हम इसमें पैरासीटामोल का पाउडर मिला देते हैं, जिससे यह दुगना हो जाता है। पंजाब, दिल्ली, महाराष्टÑ तक सप्लाई आरोपी ने पुलिस को बताया कि इस मादक पदार्थ को ब्राउन शुगर के रूप में बाजार में विशेषकर मंदसौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, सागर आदि एवं मध्यप्रदेश के बाहर महाराष्ट्र, दिल्ली, पंजाब में सप्लाय करते हैं, जो वास्तव में अल्प्राजोलम पाउडर से बना नशीला पदार्थ होता है । जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत एक किलोग्राम की 1 करोड के लगभग होती है किन्तु हम उसे करीब 10-12 लाख रुपए में मार्केट में सप्लाय करते हैं, पूरा मैनेजमेंट राघव देखता है राघव ने पॉट्री फिड का लायसेंस ले रखा है जिसकी आड़ में उक्त मादक पदार्थ का व्यवसाय करते हैं । मुर्गी पालन में उपयोग करते हैं पुलिस के अनुसार जब्त पदार्थ हेक्सा मिथाइल टेट्रामाइन, डोमपेरिडोन, क्लोसिपिन और क्लोसुटिन सल्फेट है। एक आरोपी ने बताया कि क्लोसिपिन का मुर्गी पालन केंद्रों पर उपयोग होता है। आर्थिक लाभ के लिए मुर्गियों को कम समय में और कम खाना देकर जल्दी मोटा करने के लिए इसका उपयोग करते हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मुर्गी पालन, एक्वा फार्मिंग और पशु चारा अनुपूरक आहार में इसका उपयोग करने पर रोक लगा रखी है। जांच में उलझी एजेंसियां पुलिस पहले जब्त माल को मिथाइलीन डाइआक्सी मेथैमफेटामाइन (एमडीएमए) समझकर जांच में उलझी रही। आरोपितों से सख्ती की लेकिन वे स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाए। पुलिस ने परख के लिए नारकोटिक्स व क्राइम ब्रांच की मदद ली, लेकिन अधिकारी यह साफ नहीं कर पाए कि जब्त पदार्थ वास्तव में क्या है? बाद में आरोपियों से पूछताछ और जांच के बाद केस दर्ज किया गया ।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 April 2022

bhopal, Ragging with junior, students in Manit

भोपाल। कोरोना के चलते दो साल बाद शुरू हुए भोपाल के मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (मैनिट) में प्रथम और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के साथ रैगिंग का मामला सामने आया है। ऑनलाइन शिकायत के बाद जब मामले की जांच के आदेश आए, तब मामला उजागर हुआ।   यूजीसी की एंटी रैगिंग कमेटी से गत 31 मार्च को ऑनलाइन शिकायत की गई है, जिसमें बताया गया था कि सीनियर्स उन्हें लगातार थप्पड़ मारते हैं, साथ ही उन पर स्मोकिंग के लिए भी दबाव बनाया जाता है। तृतीय वर्ष के विद्यार्थी जूनियर्स को कैंपस के बाहर रेस्टोरेंट्स और कैफे तक में जाने नहीं दे रहे हैं। जूनियर्स को क्लास रूम से लेकर फुटपाथ और हॉस्टल तक में रैगिंग का सामना करना पड़ रहा है। इस गोपनीय शिकायत मिलने के बाद नई दिल्ली से जांच के निर्देश मैनिट की एंटी रैगिंग कमेटी को दिए गए। इस संबंध में मैनिट प्रबंधन ने फिलहाल चुप्पी साध रखी है और मामले की जांच के बात कही है।   उल्लेखनीय है कि कोरोना काल में सभी स्कूल-कालेज बंद कर दिये गये थे और सभी जगह ऑनलाइन पढ़ाई हो रही थी, लेकिन कोरोना से संबंधित सभी प्रतिबंध हटने के कारण दो साल बाद मैनिट में ऑफलाइन क्लास शुरू हुई हैं। प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों को पहली बार यहां ऑफलाइन क्लास में पहुंच रहे हैं। वे यहां पढ़ाई करना चाहते हैं, लेकिन सीनियर्स ने उनकी रैगिंग करना शुरू कर दिया है। मैनिट की एंटी रैगिंग कमेटी के चेयरपर्सन सीएम कृष्णा से जब इस संबंध में बातचीत की गई तो उन्होंने शिकायत पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वे इस संबंध में कुछ भी जानकारी देने के लिए अधिकृत नहीं है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 April 2022

bhopal, Meteorites seen falling , sky in MP

भोपाल। मध्य प्रदेश के आसमान में शनिवार देर शाम एक अजीब सी रोशनी दिखाई दी, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो गया। मालवा-निमाड़ इलाके में करीब आठ बजे लोगों ने आसमान से उल्कापिंड जैसी वस्तु गिरते देखी। दो टुकड़ों में गिरती हुई वस्तु आग के गोले की तरह दिख रही थी। इस दौरान कुछ लोगों ने मोबाइल से इसके वीडियो भी बना लिए, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शनिवार करीब आठ बजे इंदौर, धार, खंडवा, धार रतलाम, शाजापुर सहित अन्य इलाकों में आसमान में तेज रोशनी के साथ गिरते पिंडों ने लोगों का ध्यान खींचा। लोग इसे उल्का पिंड के गिरने की घटना के रूप में ले रहे थे और वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर शेयर भी कर रहे थे। इंदौर के बिजलपुर, खंडवा व खरगोन में नजारा साफ देखा गया। आकाश में आतिशबाजी की तरह नजर आए इन चमकीले पिंडों के उल्का या यूएफओ के साथ किसी उपग्रह या विमान के टुकड़े होने की बात भी कही जा रही है। आसमान में होने वाली इस घटना को देखकर मध्य प्रदेश के मालवा और निमाड़ इलाके के लोग थोड़ा डर गए। लोगों को लगा कि ये आग का गोला उनके घरों पर न गिर जाए। खरगोन में भी आसमान में ये अदभुत नजारा दिखा। इस खगोलीय घटना पर खरगोन के शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के भौतिक शास्त्र के संतोष कुमार राठौड़ ने बताया कि यह सामान्य घटना है। ब्रहस्पति एवम मंगल ग्रह के बीच बड़ी संख्या में लाखो में धूमकेतु चक्कर लगाते हैं। कभी कभी ये पृथ्वी की तरफ आने पर वायुमंडल के घर्षण से आग जैसे दिखाई देते हैं। यह कण गिरते हैं तो वैज्ञानिक के लिए बड़ी बात होती है। वह पता लगाते हैं, इनमें कौन कौन से कण हैं।   एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हम खरगोन के पास स्थित राजपुरा के इस्कॉन मंदिर में दर्शन करने गए थे। रात्रि करीब 7:50 बजे आकाश से चार चमकते गोले घिरते दिखाई दिए। ये पूर्व की ओर से तेजी से जमीन पर आते दिखाई दिए, तो हमने वीडियो बना लिया। उधर, खरगोन कलेक्टर अनुग्रह पी और खंडवा कलेक्टर अनूप कुमार सिंह ने इस तरह की घटना से इन्कार किया है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 April 2022

bhopal, Meteorites seen falling , sky in MP

भोपाल। मध्य प्रदेश के आसमान में शनिवार देर शाम एक अजीब सी रोशनी दिखाई दी, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो गया। मालवा-निमाड़ इलाके में करीब आठ बजे लोगों ने आसमान से उल्कापिंड जैसी वस्तु गिरते देखी। दो टुकड़ों में गिरती हुई वस्तु आग के गोले की तरह दिख रही थी। इस दौरान कुछ लोगों ने मोबाइल से इसके वीडियो भी बना लिए, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शनिवार करीब आठ बजे इंदौर, धार, खंडवा, धार रतलाम, शाजापुर सहित अन्य इलाकों में आसमान में तेज रोशनी के साथ गिरते पिंडों ने लोगों का ध्यान खींचा। लोग इसे उल्का पिंड के गिरने की घटना के रूप में ले रहे थे और वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर शेयर भी कर रहे थे। इंदौर के बिजलपुर, खंडवा व खरगोन में नजारा साफ देखा गया। आकाश में आतिशबाजी की तरह नजर आए इन चमकीले पिंडों के उल्का या यूएफओ के साथ किसी उपग्रह या विमान के टुकड़े होने की बात भी कही जा रही है। आसमान में होने वाली इस घटना को देखकर मध्य प्रदेश के मालवा और निमाड़ इलाके के लोग थोड़ा डर गए। लोगों को लगा कि ये आग का गोला उनके घरों पर न गिर जाए। खरगोन में भी आसमान में ये अदभुत नजारा दिखा। इस खगोलीय घटना पर खरगोन के शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के भौतिक शास्त्र के संतोष कुमार राठौड़ ने बताया कि यह सामान्य घटना है। ब्रहस्पति एवम मंगल ग्रह के बीच बड़ी संख्या में लाखो में धूमकेतु चक्कर लगाते हैं। कभी कभी ये पृथ्वी की तरफ आने पर वायुमंडल के घर्षण से आग जैसे दिखाई देते हैं। यह कण गिरते हैं तो वैज्ञानिक के लिए बड़ी बात होती है। वह पता लगाते हैं, इनमें कौन कौन से कण हैं।   एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हम खरगोन के पास स्थित राजपुरा के इस्कॉन मंदिर में दर्शन करने गए थे। रात्रि करीब 7:50 बजे आकाश से चार चमकते गोले घिरते दिखाई दिए। ये पूर्व की ओर से तेजी से जमीन पर आते दिखाई दिए, तो हमने वीडियो बना लिया। उधर, खरगोन कलेक्टर अनुग्रह पी और खंडवा कलेक्टर अनूप कुमार सिंह ने इस तरह की घटना से इन्कार किया है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 April 2022

bhopal, Meteorites seen falling , sky in MP

भोपाल। मध्य प्रदेश के आसमान में शनिवार देर शाम एक अजीब सी रोशनी दिखाई दी, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो गया। मालवा-निमाड़ इलाके में करीब आठ बजे लोगों ने आसमान से उल्कापिंड जैसी वस्तु गिरते देखी। दो टुकड़ों में गिरती हुई वस्तु आग के गोले की तरह दिख रही थी। इस दौरान कुछ लोगों ने मोबाइल से इसके वीडियो भी बना लिए, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शनिवार करीब आठ बजे इंदौर, धार, खंडवा, धार रतलाम, शाजापुर सहित अन्य इलाकों में आसमान में तेज रोशनी के साथ गिरते पिंडों ने लोगों का ध्यान खींचा। लोग इसे उल्का पिंड के गिरने की घटना के रूप में ले रहे थे और वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर शेयर भी कर रहे थे। इंदौर के बिजलपुर, खंडवा व खरगोन में नजारा साफ देखा गया। आकाश में आतिशबाजी की तरह नजर आए इन चमकीले पिंडों के उल्का या यूएफओ के साथ किसी उपग्रह या विमान के टुकड़े होने की बात भी कही जा रही है। आसमान में होने वाली इस घटना को देखकर मध्य प्रदेश के मालवा और निमाड़ इलाके के लोग थोड़ा डर गए। लोगों को लगा कि ये आग का गोला उनके घरों पर न गिर जाए। खरगोन में भी आसमान में ये अदभुत नजारा दिखा। इस खगोलीय घटना पर खरगोन के शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के भौतिक शास्त्र के संतोष कुमार राठौड़ ने बताया कि यह सामान्य घटना है। ब्रहस्पति एवम मंगल ग्रह के बीच बड़ी संख्या में लाखो में धूमकेतु चक्कर लगाते हैं। कभी कभी ये पृथ्वी की तरफ आने पर वायुमंडल के घर्षण से आग जैसे दिखाई देते हैं। यह कण गिरते हैं तो वैज्ञानिक के लिए बड़ी बात होती है। वह पता लगाते हैं, इनमें कौन कौन से कण हैं।   एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हम खरगोन के पास स्थित राजपुरा के इस्कॉन मंदिर में दर्शन करने गए थे। रात्रि करीब 7:50 बजे आकाश से चार चमकते गोले घिरते दिखाई दिए। ये पूर्व की ओर से तेजी से जमीन पर आते दिखाई दिए, तो हमने वीडियो बना लिया। उधर, खरगोन कलेक्टर अनुग्रह पी और खंडवा कलेक्टर अनूप कुमार सिंह ने इस तरह की घटना से इन्कार किया है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 April 2022

bhopal, Meteorites seen falling , sky in MP

भोपाल। मध्य प्रदेश के आसमान में शनिवार देर शाम एक अजीब सी रोशनी दिखाई दी, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो गया। मालवा-निमाड़ इलाके में करीब आठ बजे लोगों ने आसमान से उल्कापिंड जैसी वस्तु गिरते देखी। दो टुकड़ों में गिरती हुई वस्तु आग के गोले की तरह दिख रही थी। इस दौरान कुछ लोगों ने मोबाइल से इसके वीडियो भी बना लिए, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शनिवार करीब आठ बजे इंदौर, धार, खंडवा, धार रतलाम, शाजापुर सहित अन्य इलाकों में आसमान में तेज रोशनी के साथ गिरते पिंडों ने लोगों का ध्यान खींचा। लोग इसे उल्का पिंड के गिरने की घटना के रूप में ले रहे थे और वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर शेयर भी कर रहे थे। इंदौर के बिजलपुर, खंडवा व खरगोन में नजारा साफ देखा गया। आकाश में आतिशबाजी की तरह नजर आए इन चमकीले पिंडों के उल्का या यूएफओ के साथ किसी उपग्रह या विमान के टुकड़े होने की बात भी कही जा रही है। आसमान में होने वाली इस घटना को देखकर मध्य प्रदेश के मालवा और निमाड़ इलाके के लोग थोड़ा डर गए। लोगों को लगा कि ये आग का गोला उनके घरों पर न गिर जाए। खरगोन में भी आसमान में ये अदभुत नजारा दिखा। इस खगोलीय घटना पर खरगोन के शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के भौतिक शास्त्र के संतोष कुमार राठौड़ ने बताया कि यह सामान्य घटना है। ब्रहस्पति एवम मंगल ग्रह के बीच बड़ी संख्या में लाखो में धूमकेतु चक्कर लगाते हैं। कभी कभी ये पृथ्वी की तरफ आने पर वायुमंडल के घर्षण से आग जैसे दिखाई देते हैं। यह कण गिरते हैं तो वैज्ञानिक के लिए बड़ी बात होती है। वह पता लगाते हैं, इनमें कौन कौन से कण हैं।   एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हम खरगोन के पास स्थित राजपुरा के इस्कॉन मंदिर में दर्शन करने गए थे। रात्रि करीब 7:50 बजे आकाश से चार चमकते गोले घिरते दिखाई दिए। ये पूर्व की ओर से तेजी से जमीन पर आते दिखाई दिए, तो हमने वीडियो बना लिया। उधर, खरगोन कलेक्टर अनुग्रह पी और खंडवा कलेक्टर अनूप कुमार सिंह ने इस तरह की घटना से इन्कार किया है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 April 2022

sehore, Chief Minister, inaugurated development works , Nasrullaganj

सीहोर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 21 अप्रैल से प्रदेश में कन्यादान योजना फिर से प्रारंभ की जाएगी औऱ गृहस्थी तथा विवाह की व्यवस्थाओं के लिए 55 हज़ार रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने नसरुल्लागंज में औद्योगिक क्षेत्र बनाने औऱ नए उद्योग लगाने की घोषणा भी की। यह बात मुख्यमंत्री ने शनिवार को नसरुल्लागंज के गौरव दिवस पर नगर सभा को सम्बोधित करते हुए कही।   मुख्यमंत्री चौहान ने नसरुल्लागंज के गौरव दिवस को अगले वर्ष से 3 दिवसीय मनाए जाने की घोषणा करने के साथ नागरिको को नगर को देश का नम्बर एक नगर बनाने के लिए अनेक संकल्प भी दिलाए। इस अवसर पर उन्होंने अनेक हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत हितलाभ भी वितरित किए।   चौहान ने कहा कि नसरुल्लागंज तहसील को स्वच्छता के साथ ही वाटर प्लस घोषित कर छोटे नगरों की श्रेणी में पहले स्थान पर लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर को अधोसंरचना युक्त बनाने के लिए 38 करोड रुपये के निर्माण और विकास कार्यो का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल मे गरीबो के बिजली बिल की राशि माफ किये जाने का निर्णय लिया गया है और नसरुल्लागंज तहसील में ही गरीबो के 34 करोड़ के बिजली बिल माफ किये जायेंगे।   मुख्यमंत्री ने कहा कि 2 मई को लाडली लक्ष्मी दिवस भी मनाया जाएगा और सरकार लाडली लक्ष्मी के उच्च शिक्षा की 8 लाख तक की फीस भरेगी। मुख्यमंत्री चौहान ने महिलाओं विशेषतः बेटियो की सुरक्षा के प्रति अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि बेटियों के जन्म पर उनके जन्मदिन पर खुशियां मनाई जाए।   उन्होंने कहा कि यदि समाज नशा नही करने का संकल्प ले तो सरकार भी शराब की दुकाने बंद कर सकती है। उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि नशाबंदी के लिए समाज को सजग होकर संकल्प लेना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने नगर भृमण के दौरान मोची अरुण से हुई भेंट का उल्लेख करते हुए कहा कि गरीब और वंचितों की चिंता पूरी समाज को करना होगी। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी परिवारों को पथ विक्रेता योजना से लाभ दिलाकर इन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाया जाए। उन्होंने कहा कि स्वसहायता समूह और आजीविका मिशन की बहिनों को भी सशक्त बनाया जाएगा और उनके उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराकर प्रयास किया जाएगा कि हर बहिन कम से कम 10 हज़ार रुपये माह आमदनी कर सके।   चौहान ने कहा कि समाज को मिलकर कुपोषण के कलंक से बच्चो को बचाना चाहिए। उन्होंने किसानों और सक्षम लोगो से आग्रह किया कि वे नगर की आंगनबाड़ी को बेहतर बनाये। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अब गरीब के बच्चे आधुनिक सीएम राइज़ स्कूलों में पड़ेंगे और बस गांव-गांव जाकर बच्चो को स्कूल लाएगी। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि रोजगार भी सरकार की प्राथमिकता में है और 5 तारीख से प्रारम्भ हो रही उद्यम क्रांति योजना इस दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।   मुख्यमंत्री ने नगर वासियों से आग्रह किया कि वे स्वयं विकास में सहभागी बने और प्रत्येक वार्ड स्तर पर 10-12 लोगों की समिति बनाकर सफाई सहित प्रत्येक कार्य की निगरानी करे। उन्होंने कहा कि नगर के विकास के लिए धन की कभी कमी नही रही है बस जनसहयोग से विकास और बेहतर हो जाता है। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि नसरुल्लागंज तहसील को जल्दी ही 100 प्रतिशत सिंचाई वाला बनाया जाएगा। इससे पहले उन्होंने नसरुल्लागंज का नाम गौरान्वित करने वाले युवाओं और नागरिको का प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान भी किया। उन्होंने अनेक शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किया। नगरसभा को प्रभारी मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी और सांसद रमाकांत भार्गव ने भी सम्बोधित किया।   कृषक संगोष्ठी भवन का लोकार्पण नसरूल्लागंज के गौरव दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने दो करोड़ की लागत से बने कृषक संगोष्ठी भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने नगर परिषद द्वारा निर्मित सेल्फी पॉईन्ट का अवलोकन किया। इसके साथ ही उन्होंने भवन परिसर में पौधारोपण भी किया।   शासकीय महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं से चर्चा मुख्यमंत्री ने शासकीय महाविद्यालय नसरुल्लागंज में छात्र-छात्राओं से चर्चा करते हुए कहा कि मां तुझे प्रणाम योजना फिर से शुरू करेंगे। इस योजना में बेटा-बेटी सरहद पर जाकर भारतीय सेना की देशभक्ति और समर्पण से प्रेरणा लेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी गरीब मां-बाप के प्रतिभावान बच्चे उच्च शिक्षा से वंचित नहीं रहेंगे। ऐसे बच्चों की फीस सरकार भरेगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  2 April 2022

jabalpur, Jaya Prada , darshan ,Mata Tripura Sundari

जबलपुर। फिल्म अभिनेत्री और भाजपा नेत्री जया प्रदा चैत्र नवरात्र के पहले दिन जबलपुर पहुंची और यहां त्रिपुर सुंदरी मंदिर में माता के दर्शन किये। उन्होंने मंदिर में मत्था टेक माता का आशीर्वाद लिया। इसके अलावा उन्होंने यहां भेलाघाट स्थित धुआंधार जलप्रपात और पंचवटी का भ्रमण किया। भेड़ाघाट के मनमोहक नजारे को देखते ही उनके मुंह से निकल पड़ा वाव...ब्यूटीफुल।   फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा शनिवार को एक निजी प्रतिष्ठान के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए जबलपुर आई हैं। वे विमान द्वारा सुबह डुमना एयरपोर्ट पहुंची और यहां से सीधे उस होटल गईं, जहां उनके ठहरने का इंतजाम किया गया है। कुछ देर होटल में रुकने के बाद वह जबलपुर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों की सैर करने के लिए निकलीं। सबसे पहले उन्होंने तेवर स्थित माता त्रिपुर सुंदरी के मंदिर पहुंचकर दर्शन किये। यहां उन्होंने माता से जीवन में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।   इस मौके पर जया प्रदा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि माता का बुलावा ही था, जो आज मैं यहां आई हूं। जबलपुर आकर बहुत खुश हूं। उन्होंने बताया कि माता त्रिपुर सुंदरी से प्रार्थना की है कि पूरे देशवासी प्रसन्न रहें। कोविड का अब कोई साया न रहे।   फिल्म अभिनेत्री तेवर से सीधे भेड़ाघाट पहुंचीं। यहां उन्होंने धुआंधार जल प्रपात देखा। रोप-वे से वह धुआंधार के दूसरे किनारे तक भी गईं। वहां से वो पंचवटी पहुंचीं, जहां उन्होंने नौका विहार भी किया। मोटर बोट में जयाप्रदा को गाइड ने वे सारे स्पाट दिखाए जहां कालांतर में फिल्मों की सूटिंग हुईं थीं। इस दौरान उन्होंने गाइड की रनिंग कमेंट्री का भी लुत्फ उठाया। इस दौरान लोग उनकी एक झलक देखने के लिए लालायित दिखे।   पहले तो लोग समझ ही नहीं पाए कि वे जयाप्रदा ही हैं, लेकिन कुछ लोगों ने उन्हें पहचान लिया, जिसके बाद धुआंधार में उनकी मौजूदगी की खबर पूरे शहर में फैल गई और वहां भीड़ जुटनी शुरू हो गई। इस मौके पर मौजूद हर कोई उनकी एक झलक पाने का प्रयास करता रहा। कुछ लोगों ने उनके साथ फोटो खिंचवाई और सेल्फी ली। करीब डेढ़ घंटे भेड़ाघाट और पंचवटी में बिताने के बाद जयाप्रदा होटल लौट गईं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  2 April 2022

bhopal, Mata

भोपाल। शनिवार को घट स्थापना के साथ नौ दिवसीय चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हुई। मध्य प्रदेश में इस पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। कोरोना के चलते दो साल से कोई पर्व नहीं मनाए पाए लोग इस बार आस्था के साथ माता की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। प्रदेश के सभी प्रसिद्ध देवी माता मंदिरों में सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ रही है। माता के मंदिरों में विशेष साज सज्जा की गई है।   राजधानी भोपाल समेत प्रदेशभर में शनिवार को सुबह से चैत्र नवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। कोरोना के कारण दो साल बाद बड़े स्तर पर प्रदेश में सार्वजनिक आयोजन हो रहे हैं। नवरात्र को लेकर मातारानी के मंदिरों में आकर्षक विद्युत साज-सज्जा की गई है। भोपाल शहर के माता मंदिर, जय भवानी मंदिर, मां कालका मंदिर तलैया, महां पहाड़ा वाली मंदिर कोलार, करुणधाम, गुफा सहित सभी देवी मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिल रही है।   वहीं, देवास में टेकरी पर माताजी के दरबार में फूल बंगला सजाया गया है। भक्तों के लिए परिक्रमा मार्ग पर कालीन भी बिछाया गया है। टेकरी के नीचे हवन प्रारंभ किया गया है। भक्तों के पहुंचने का सिलसिला सुबह से प्रारंभ हो गया था। मां तुलजा भवानी और मां चामुंडा की घटस्थापना सुबह 7-30 से 9 बजे के बीच में हुई। बड़ी माता के दरबार में घटस्थापना पंडित मुकेश नाथ पुजारी द्वारा की गई। वहीं छोटी माताजी के परिसर में पंडित योगेंद्र पुजारी द्वारा घटस्थापना कर पूजा की गई।   मंदिर के सतीश पुजारी ने बताया कि इसके पहले शुक्रवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु नर्मदा स्नान के बाद माता के दर्शन करने लिए पहुंचे। कोरोना खत्म होने के बाद इस बार बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। माता टेकरी आने वाले भक्तों के लिए वाहन पार्किंग की उचित व्यवस्था की गई है। यहां डाक्टर और पैरामेडिकल टीम की 24 घंटे तीन शिफ्टों में ड्यूटी पर तैनात हैं। टेकरी पर 24 घंटे एंबुलेंस, व्हीलचेयर और स्ट्रेचर की सुविधा रहेगी। माता टेकरी पर भक्तों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल लगाया गया है। गर्मी के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए माता टेकरी पर पीने के पानी की व्यवस्था की गई है।   सतना जिले के मैहर की मां शारदा मंदिर में भी चैत्र नवरात्र के प्रथम दिवस ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया और भक्तों ने अपनी मां के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। आज आदिशक्ति मां शारदा को नौ देवियों के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री के रूप में सजाया गया है। सुबह ब्रह्म मुहूर्त में मां की महाआरती मंदिर के मुख्य पुजारी पवन पांडेय दाऊ महाराज द्वारा की गई और आम भक्तों के लिए दर्शन के रास्ते खोल दिए गए। जिसके बाद से ही हजारों श्रद्धालु मां के लगातार दर्शन कर रहे हैं।   मां शारदा के धाम मैहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती सुरक्षा और व्यवस्था बनाने के लिए लगाई गई है। जगह-जगह बैरिकेड लगाकर मंदिर पहुंचने वाले मार्ग बंद कर केवल पैदल और प्रशासनिक व पुलिस वाहनों को ही जाने दिया जा रहा है। शुक्रवार रात से ही पूरे मैहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। इस दौरान 11 सौ पुलिस जवान और 500 से अधिक सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों से श्रद्धालुओँ पर नजर रखी जा रही है। नवरात्र के पहले दिन रात्रि तक लगभग तीन लाख भक्तों के मैहर में मां शारदा के दर्शन करने का अनुमान है।   इसी प्रकार दतिया में मां पीतामबरा पीठ, सलकनपुर में माता विन्ध्यवासिनी के मंदिरों में भी सुबह से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और माता के दर्शन कर मन्नते मांग रहे हैं। सभी जगह सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  2 April 2022

bhopal,Mercury reached, 43 degrees, Khandwa-Khargone

भोपाल। मध्य प्रदेश में गर्मी के तेवर कम तीखे होते जा रहे हैं। दिनभर तेज धूप के साथ गर्म हवाएं चलने के कारण तपिश बढ़ गई है। वहीं अब रात के तापमान में भी तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी तीन-चार दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने के आसार हैं। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक 43 डिग्री सेल्सियस तापमान खंडवा एवं खरगोन में दर्ज किया गया। रतलाम, सतना, सागर, रीवा, छिंदवाड़ा, जबलपुर एवं दमोह में लू चली।     वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। पड़ोसी राज्यों राजस्थान, गुजरात एवं महाराष्ट्र में भीषण गर्मी पड़ रही है। वहां से लगातार आ रही गर्म हवाओं से मध्यप्रदेश में तपिश बढ़ गई है। शुक्रवार को हवाओं का रुख पश्चिमी एवं उत्तर-पश्चिमी रहा। गर्म पश्चिमी हवाओं के कारण मप्र के पूर्वी क्षेत्र में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई, जबकि पश्चिमी मप्र में गर्मी से मामूली राहत मिली। शुक्रवार को राजधानी में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा।   मौसम विभाग के मुताबिक एक-दो दिन में एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने के संकेत मिले हैं। उसके प्रभाव से हवाओं का रुख बदलेगा, जिसके चलते मप्र में अधिकतम तापमान में कुछ कमी होने की भी संभावना है। हालांकि इस मौसम प्रणाली से बादल छाने के आसार नहीं हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  2 April 2022

bhopal,Mercury reached, 43 degrees, Khandwa-Khargone

भोपाल। मध्य प्रदेश में गर्मी के तेवर कम तीखे होते जा रहे हैं। दिनभर तेज धूप के साथ गर्म हवाएं चलने के कारण तपिश बढ़ गई है। वहीं अब रात के तापमान में भी तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी तीन-चार दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने के आसार हैं। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक 43 डिग्री सेल्सियस तापमान खंडवा एवं खरगोन में दर्ज किया गया। रतलाम, सतना, सागर, रीवा, छिंदवाड़ा, जबलपुर एवं दमोह में लू चली।     वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। पड़ोसी राज्यों राजस्थान, गुजरात एवं महाराष्ट्र में भीषण गर्मी पड़ रही है। वहां से लगातार आ रही गर्म हवाओं से मध्यप्रदेश में तपिश बढ़ गई है। शुक्रवार को हवाओं का रुख पश्चिमी एवं उत्तर-पश्चिमी रहा। गर्म पश्चिमी हवाओं के कारण मप्र के पूर्वी क्षेत्र में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई, जबकि पश्चिमी मप्र में गर्मी से मामूली राहत मिली। शुक्रवार को राजधानी में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा।   मौसम विभाग के मुताबिक एक-दो दिन में एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने के संकेत मिले हैं। उसके प्रभाव से हवाओं का रुख बदलेगा, जिसके चलते मप्र में अधिकतम तापमान में कुछ कमी होने की भी संभावना है। हालांकि इस मौसम प्रणाली से बादल छाने के आसार नहीं हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  2 April 2022

bhopal, Investors showed interest , green hydrogen ,ammonia production

भोपाल। नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में मध्यप्रदेश द्वारा किए गए प्रयासों की सफलता को देखते हुए अवादा एनर्जी लिमिटेड ने ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन में रूचि प्रदर्शित की है। समूह मध्यप्रदेश में 30 हजार करोड़ रुपये के निवेश से ग्रीन हाइड्रोजन और अमोनिया उत्पादन करना चाहता है।   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से शुक्रवार को मंत्रालय में अवादा समूह के चेयरमेन विनीत मित्तल, प्रेसिडेंट विनु जॉर्ज और मुर्तुजा काकूजी ने भेंट कर निवेश प्रस्ताव की जानकारी दी। समूह के पदाधिकारियों ने कहा कि मध्यप्रदेश हर दृष्टि से निवेश के लिए अनुकूल है। पर्याप्त भूमि, पानी, बिजली की सुविधाएं, सहयोगी स्थानीय प्रशासन और शासन स्तर से प्राप्त होने वाली रियायतों से औद्योगिक संस्थान मध्यप्रदेश आने के लिए इच्छुक रहते हैं।   चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दूरदृष्टिता का परिचय देते हुए ग्रीन एनर्जी पर जोर दिया है। इसी क्रम में भारत सरकार ने ग्रीन हाइड्रोजन नीति लाने का कार्य किया। मध्यप्रदेश में भविष्य की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार की नीति के प्रकाश में इस दिशा में प्रयास किए जाएंगे। इस क्षेत्र में निवेश करने वाले संस्थानों को राज्य सरकार आवश्यक सुविधाएँ देकर प्रोत्साहित करेगी।   मुख्यमंत्री ने कहा कि अवादा एनर्जी समूह के प्रस्ताव का अध्ययन कर आवश्यक निर्णय लिया जाएगा। मध्यप्रदेश में इस क्षेत्र में निवेश संभावनाओं के संबंध में विचारोपरांत आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।   मार्कसन्स फार्मा लिमिटेड मुख्यमंत्री चौहान से मार्कसन्स फार्मा लिमिटेड के एमडी और सीईओ मार्क सलदान्हा,एडवायजर जितेंद्र शर्मा, ईडी वर्धमान वी. जैन और प्रोजेक्ट कंसलटेन्ट संतोष मुछाल ने भेंट कर 450 करोड़ रूपए के निवेश प्रस्ताव से अवगत कराया।   सागर ग्रुप का प्रस्ताव मुख्यमंत्री चौहान से भेंट के दौरान मेसर्स सागर ग्रुप के चेयरमेन सुधीर कुमार अग्रवाल और एमडी सिद्धार्थ अग्रवाल ने 450 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तामोट जिला रायसेन में टेक्सटाईल क्षेत्र में निवेश से बेटियों को आर्थिक संबल मिला है। करीब डेढ़ हजार बेटियों को रोजगार और हॉस्टल सुविधा प्रदान की गई है। सागर ग्रुप द्वारा अन्य टेक्सटाईल उद्योगों को कच्चा माल उपलब्ध करवाने की पहल की गई है। ग्रुप की तरफ से 1200 करोड़ रुपए का निवेश पूर्व में किया जा चुका है। अब टेक्सटाईल क्षेत्र में 1050 करोड़ रुपये के नए निवेश की तैयारी है।   सोमैया समूह विश्वविद्यालय प्रारंभ करने का इच्छुक मुख्यमंत्री चौहान से सोमैया ग्रुप के चेयरमेन समीर सुमैया और सोमैया विद्या विहार यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर राज शेखरन पिल्लई ने भेंट कर मध्यप्रदेश में विश्वविद्यालय प्रारंभ करने की इच्छा से अवगत करवाया।   सोमैया ग्रुप इन्टीग्रेटेड फूड पार्क, बॉयो एथेनॉल प्लांट और एग्रो फारेस्ट्री एक्सटेंशन की प्रस्तावित इकाई से दो हजार व्यक्तियों को रोजगार उपलब्ध करवाएगा। सीहोर जिले के रेहटी में इकाई स्थापना का प्रस्ताव तैयार किया गया है।   मुख्यमंत्री चौहान ने प्रमुख सचिव उद्योग एवं निवेश प्रोत्साहन संजय कुमार शुक्ला को नवीन प्रस्तावों का परीक्षण कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 April 2022

bhopal,Chief Minister Chouhan, planted plants , Karanj and Kadamba

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रतिदिन पौधरोपण करने के संकल्प के क्रम में शुक्रवार को राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी पार्क में करंज और कदंब के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ उज्जवल भूमि सोशल कल्चरल अवेयरनेस वेलफेयर एसोसिएशन के मनीष ताम्रकार, फरहा खातून, विनीत कहार और हिमांशु बानसौदा ने भी पौध-रोपण किया। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. दुर्गेश वाधवानी भी उपस्थित थे।   उल्लेखनीय है कि संस्था द्वारा मध्यप्रदेश के विभिन्न स्थान पर स्वच्छता, पर्यावरण संबंधी कार्य किए जा रहे हैं, जिसमें तालाब की सफाई, वेस्ट सेग्रीग्रेशन और स्वास्थ्य से संबंधित जागरूकता शामिल हैं। बच्चों को पर्सनल हाईजीन से संबंधित जागरूकता, महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उन्हें अधिकारों से अवगत करवाने और आमजन के व्यवहार परिवर्तन के लिए संस्था जमीनी स्तर पर निरंतर कार्यरत है।   आज लगाए पौधों में करंज, आयुर्वेदिक चिकित्सा में महत्वपूर्ण माना गया है। करंज का उपयोग धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है। कदंब, आयुर्वेद में अपने औषधीय गुणों के लिए प्रसिद्ध है। इसके फूलों का विशेष महत्व है। प्राचीन वेदों और रचनाओं में कदंब के सुगन्धित फूलों का उल्लेख मिलता है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 April 2022

bhopal,25 percent increase . rate of dearness allowance

भोपाल। राज्य शासन ने छठे वेतनमान में देय मंहगाई भत्ते की दर में एक मार्च 2022 से 25 प्रतिशत की वृद्धि कर दी है। इसका भुगतान अप्रैल 2022 से होगा। वित्त विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिये हैं। इस वृद्धि से मंहगाई भत्ते की दर एक मार्च 2022 से 196 प्रतिशत हो जायेगी। यह जानकारी शुक्रवार को जनसंपर्क अधिकारी संतोष मिश्रा ने दी।   उल्लेखनीय है कि वित्त विभाग के परिपत्र 26 अक्टूबर 2021 द्वारा राज्य शासन के छठे वेतनमान में वेतन प्राप्त कर रहे शासकीय सेवकों को मार्च 2022 (भुगतान अप्रैल 2022) से 171% की दर से महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। शासन द्वारा मंहगाई दर में बढ़ोतरी के निर्णय से छठे वेतनमान में महंगाई भत्ता की दर मार्च 2022 से (भुगतान अप्रैल 2022) बढ़कर 196% हो जाएगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 April 2022

ratlam,Administration

रतलाम। राजस्थान के निम्बाहेड़ा में पकड़े गए सूफा के आतंकियों पर पुलिस प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। शुक्रवार सुबह उनके रतलाम स्थित घरों पर बुलडोजर चला। कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम ने उनके घरों के अवैध हिस्सों को जमींदोज कर दिया। पुलिस ने जयपुर में सीरियल ब्लास्ट का षडयंत्र रच रहे सूफा के चार आतंकियों को राजस्थान के निम्बाहेड़ा में चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया था। इनसे भारी मात्रा में विस्फोक सामान भी बरामद हुआ था। नगर निगम, पुलिस और प्रशासन की टीम शुक्रवार सुबह पकड़े गए गए आतंकियों में से आरोपित जुबेर सैफुल्ला और अल्तमस के घरों पर पहुंची। कुछ ही देर में नगर निगम के बुलडोजर ने दोनों आतंकियों के घरों के अवैध हिस्से को जमींदोज कर दिया। कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मोहन नगर में तैनात रहा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 April 2022

ratlam,Administration

रतलाम। राजस्थान के निम्बाहेड़ा में पकड़े गए सूफा के आतंकियों पर पुलिस प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। शुक्रवार सुबह उनके रतलाम स्थित घरों पर बुलडोजर चला। कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम ने उनके घरों के अवैध हिस्सों को जमींदोज कर दिया। पुलिस ने जयपुर में सीरियल ब्लास्ट का षडयंत्र रच रहे सूफा के चार आतंकियों को राजस्थान के निम्बाहेड़ा में चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया था। इनसे भारी मात्रा में विस्फोक सामान भी बरामद हुआ था। नगर निगम, पुलिस और प्रशासन की टीम शुक्रवार सुबह पकड़े गए गए आतंकियों में से आरोपित जुबेर सैफुल्ला और अल्तमस के घरों पर पहुंची। कुछ ही देर में नगर निगम के बुलडोजर ने दोनों आतंकियों के घरों के अवैध हिस्से को जमींदोज कर दिया। कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मोहन नगर में तैनात रहा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 April 2022

ratlam,Administration

रतलाम। राजस्थान के निम्बाहेड़ा में पकड़े गए सूफा के आतंकियों पर पुलिस प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। शुक्रवार सुबह उनके रतलाम स्थित घरों पर बुलडोजर चला। कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम ने उनके घरों के अवैध हिस्सों को जमींदोज कर दिया। पुलिस ने जयपुर में सीरियल ब्लास्ट का षडयंत्र रच रहे सूफा के चार आतंकियों को राजस्थान के निम्बाहेड़ा में चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया था। इनसे भारी मात्रा में विस्फोक सामान भी बरामद हुआ था। नगर निगम, पुलिस और प्रशासन की टीम शुक्रवार सुबह पकड़े गए गए आतंकियों में से आरोपित जुबेर सैफुल्ला और अल्तमस के घरों पर पहुंची। कुछ ही देर में नगर निगम के बुलडोजर ने दोनों आतंकियों के घरों के अवैध हिस्से को जमींदोज कर दिया। कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मोहन नगर में तैनात रहा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 April 2022

ratlam,Administration

रतलाम। राजस्थान के निम्बाहेड़ा में पकड़े गए सूफा के आतंकियों पर पुलिस प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। शुक्रवार सुबह उनके रतलाम स्थित घरों पर बुलडोजर चला। कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम ने उनके घरों के अवैध हिस्सों को जमींदोज कर दिया। पुलिस ने जयपुर में सीरियल ब्लास्ट का षडयंत्र रच रहे सूफा के चार आतंकियों को राजस्थान के निम्बाहेड़ा में चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया था। इनसे भारी मात्रा में विस्फोक सामान भी बरामद हुआ था। नगर निगम, पुलिस और प्रशासन की टीम शुक्रवार सुबह पकड़े गए गए आतंकियों में से आरोपित जुबेर सैफुल्ला और अल्तमस के घरों पर पहुंची। कुछ ही देर में नगर निगम के बुलडोजर ने दोनों आतंकियों के घरों के अवैध हिस्से को जमींदोज कर दिया। कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मोहन नगर में तैनात रहा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 April 2022

bhopal,Kamal Nath ,attacked, state government

भोपाल। डीजल-पेट्रोल के बाद अब प्रदेश के उपभोक्ताओं को महंगी बिजली का झटका लगा है। मप्र नियामक आयोग ने बिजली की दरों में 2.64प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का आदेश दिया है। नई दरें 8 अप्रैल से लागू हो जाएंगी। महंगी बिजली का सबसे अधिक भार घरेलू उपभोक्ताओं पर डाला गया है। बिजली दरों में हुई बढ़ोत्तरी को लेकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने सरकार पर हमला बोला है।   कमलनाथ ने ट्वीट के माध्यम से प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता पहले से ही पेट्रोल-डीजल-रसोई गैस-खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों से परेशान है और अब प्रदेश में बिजली भी महँगी कर दी गयी है। प्रदेश में बिजली की दरो में औसतन 2.64प्रतिशत की वृद्धि की गयी है। उन्होंने कहा कि एक तरफ जनता महंगाई से राहत की मांग कर रही है, दूसरी तरफ़ भाजपा सरकार लगातार महंगाई बढ़ाकर जनता की कमर तोडऩे का काम कर रही है। पूर्व सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश में उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली देकर एक क्रांतिकारी कदम उठाया था लेकिन जबसे प्रदेश में शिवराज सरकार आई है, आम उपभोक्ताओं को हजारों रुपए के बिल थमाये जा रहे हैं और अब बिजली दरों में भी वृद्धि कर दी गई है। जो लोग चुनाव के पूर्व अबकी बार महंगाई से राहत वाली सरकार का नारा देते थे, यह उनकी हकीकत व वास्तविकता है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 April 2022

bhopal,Kamal Nath ,attacked, state government

भोपाल। डीजल-पेट्रोल के बाद अब प्रदेश के उपभोक्ताओं को महंगी बिजली का झटका लगा है। मप्र नियामक आयोग ने बिजली की दरों में 2.64प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का आदेश दिया है। नई दरें 8 अप्रैल से लागू हो जाएंगी। महंगी बिजली का सबसे अधिक भार घरेलू उपभोक्ताओं पर डाला गया है। बिजली दरों में हुई बढ़ोत्तरी को लेकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने सरकार पर हमला बोला है।   कमलनाथ ने ट्वीट के माध्यम से प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता पहले से ही पेट्रोल-डीजल-रसोई गैस-खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों से परेशान है और अब प्रदेश में बिजली भी महँगी कर दी गयी है। प्रदेश में बिजली की दरो में औसतन 2.64प्रतिशत की वृद्धि की गयी है। उन्होंने कहा कि एक तरफ जनता महंगाई से राहत की मांग कर रही है, दूसरी तरफ़ भाजपा सरकार लगातार महंगाई बढ़ाकर जनता की कमर तोडऩे का काम कर रही है। पूर्व सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश में उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली देकर एक क्रांतिकारी कदम उठाया था लेकिन जबसे प्रदेश में शिवराज सरकार आई है, आम उपभोक्ताओं को हजारों रुपए के बिल थमाये जा रहे हैं और अब बिजली दरों में भी वृद्धि कर दी गई है। जो लोग चुनाव के पूर्व अबकी बार महंगाई से राहत वाली सरकार का नारा देते थे, यह उनकी हकीकत व वास्तविकता है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 April 2022

rewa, Bulldozer ran , house of Mahant Sitaramdas, accused of rape

रीवा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रीवा में एक दिन पहले राजनिवास सर्किट हाउस में किशोरी के साथ दुष्कर्म के कथित आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उसके मकान पर बुलडोजर चलाने के निर्देश दिए थे। जिला प्रशासन और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के आरोपित महंत सीतारामदास उर्फ समर्थ त्रिपाठी को बुधवार की रात ही सिंगरौली में गिरफ्तार किया। इसके बाद गुरुवार को उसके मकान पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया गया।   रीवा कलेक्टर मनोज पुष्प ने बताया कि सर्किट हाउस में गत दिनों कथित तौर पर सीतारामदास उर्फ समर्थ त्रिपाठी ने अपने कुछ साथियों के साथ नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था और फरार हो गया था। रीवा तथा सिंगरौली पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में मुख्य आरोपित को गुरुवार देर शाम बस स्टैण्ड के पास नाई की दुकान में गिरफ्तार किया गया। गुरुवार को मुख्य आरोपित महंत तथा उसके सहयोगी विनोद पाण्डेय को सिविल लाइन थाने से जुलूस निकालते हुए पैदल न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय द्वारा आरोपितों को पूछताछ के लिए पुलिस अभिरक्षा में रखने के आदेश दिए।   उन्होंने बताया कि दुष्कर्म जैसे घृणित अपराध में शामिल आरोपित सीतारामदास के पैतृक गांव गुढ़वा में जेसीबी चलाकर उसका मकान ढहा दिया गया।   कलेक्टर पुष्प ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी पर प्रकरण दर्ज होने के बाद प्रशासन ने तत्काल कार्यवाही करते हुए उसकी परिसम्पत्तियों की पहचान की। मुख्य आरोपित के पैतृक गांव गुढ़वा में प्रशासन ने महंत के घर को ढहाने की कार्यवाही की। इस अवसर पर वरिष्ठ राजस्व और पुलिस अधिकारी तथा भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात रहा। अन्य आरोपितों को पकड़ने के लिए पुलिस तत्परता से प्रयास कर रही है। दुष्कर्म में लिप्त कथित आरोपितों की अचल सम्पत्तियों को नष्ट करने की कार्यवाही जारी रहेगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  31 March 2022

bhopal,Rural transport service, start in MP

भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में राज्य सरकार परिवहन सेवा की शुरुआत करने जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई कैबिनेट बैठक में इसके प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि ग्रामीण परिवहन नीति के तहत रूरल ट्रांसपोर्ट क्रेडिट मॉडल को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया जा रहा है।   उन्होंने बताया कि पचमढ़ी में आयोजित चिंतन शिविर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्रामीण क्षेत्रों में सुचारू परिवहन व्यवस्था के संबंध में परिवहन नीति बनाए जाने के निर्देश दिए थे। उनकी मंशा के अनुरूप ग्रामीण परिवहन नीति के तहत पायलट प्रोजेक्ट के रूप में विदिशा के रूरल क्षेत्रों में परिवहन व्यवहार मुहैया कराई जाएगी।   मंत्री राजपूत ने कहा कि मध्य प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के बंद हो जाने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन को व्यवस्थित किए जाने की आवश्यकता है। वर्तमान में चल रही निजी वाहनों एवं मिनी यात्री वाहनों में ओवर लोडिंग मनमाने समय पर वाहनों के संचालन जैसी अनेक शिकायतें सामने आई हैं। नई ग्रामीण परिवहन नीति से इन समस्याओं से ग्रामीणों को निजात मिलेगी, वहीं ग्रामीणों को परिवहन सुविधा मिल सकेगी।इस योजना के तहत ग्रामीण मार्गो पर चलने वाले वाहनों को यात्री मोटर यान कर में छूट प्रदान की जाएगी।   उन्होंने बताया कि विदिशा माडल की सफलता के बाद इस योजना को पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। इस योजना में एक ट्रायबल जिले को भी शामिल किया जाएगा।इस मार्गो पर परिवहन का संचालन इस प्रकार किया जाएगा कि मुख्य मार्ग पर चलने वाले बड़े वाहनों की टायमिंग के साथ छोटे मार्गों पर चलने वाले छोटी बसों की टाइमिंग कनेक्टिविटी की जाएगी। ग्रामीण मार्गो पर फिलहाल 20 सीटर क्षमता वाल छोटी बसों का संचालन किया जाएगा।   बस आपरेटरों को मिलेंगे क्रेडिट अंक परिवहन मंत्री राजपूत ने बताया कि यात्री बसों के संचालन के लिए बस आपरेटरों को क्रेडिट अंक प्रदान किए जाएंगे। जिसके तहत बस आपरेटरों को जितने क्रेडिट अंक प्राप्त होंगे उसके आधार पर उस आपरेटर की साधारण मार्ग पर चल रही बसों पर मिले क्रेिउट अंक के तय अनुपात में, उस आपरेटर को मासिक मोटर कर यान में भी थेाड़ी राहत दी जाएगी। क्रेडिट अंक के लिए आपरेटर को लगातार वाहनों का संचालन लगातार 6 महीने ग्रामीणों क्षेत्रों में करना होगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  31 March 2022

bhopal,Rural transport service, start in MP

भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में राज्य सरकार परिवहन सेवा की शुरुआत करने जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई कैबिनेट बैठक में इसके प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि ग्रामीण परिवहन नीति के तहत रूरल ट्रांसपोर्ट क्रेडिट मॉडल को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया जा रहा है।   उन्होंने बताया कि पचमढ़ी में आयोजित चिंतन शिविर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्रामीण क्षेत्रों में सुचारू परिवहन व्यवस्था के संबंध में परिवहन नीति बनाए जाने के निर्देश दिए थे। उनकी मंशा के अनुरूप ग्रामीण परिवहन नीति के तहत पायलट प्रोजेक्ट के रूप में विदिशा के रूरल क्षेत्रों में परिवहन व्यवहार मुहैया कराई जाएगी।   मंत्री राजपूत ने कहा कि मध्य प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के बंद हो जाने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन को व्यवस्थित किए जाने की आवश्यकता है। वर्तमान में चल रही निजी वाहनों एवं मिनी यात्री वाहनों में ओवर लोडिंग मनमाने समय पर वाहनों के संचालन जैसी अनेक शिकायतें सामने आई हैं। नई ग्रामीण परिवहन नीति से इन समस्याओं से ग्रामीणों को निजात मिलेगी, वहीं ग्रामीणों को परिवहन सुविधा मिल सकेगी।इस योजना के तहत ग्रामीण मार्गो पर चलने वाले वाहनों को यात्री मोटर यान कर में छूट प्रदान की जाएगी।   उन्होंने बताया कि विदिशा माडल की सफलता के बाद इस योजना को पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। इस योजना में एक ट्रायबल जिले को भी शामिल किया जाएगा।इस मार्गो पर परिवहन का संचालन इस प्रकार किया जाएगा कि मुख्य मार्ग पर चलने वाले बड़े वाहनों की टायमिंग के साथ छोटे मार्गों पर चलने वाले छोटी बसों की टाइमिंग कनेक्टिविटी की जाएगी। ग्रामीण मार्गो पर फिलहाल 20 सीटर क्षमता वाल छोटी बसों का संचालन किया जाएगा।   बस आपरेटरों को मिलेंगे क्रेडिट अंक परिवहन मंत्री राजपूत ने बताया कि यात्री बसों के संचालन के लिए बस आपरेटरों को क्रेडिट अंक प्रदान किए जाएंगे। जिसके तहत बस आपरेटरों को जितने क्रेडिट अंक प्राप्त होंगे उसके आधार पर उस आपरेटर की साधारण मार्ग पर चल रही बसों पर मिले क्रेिउट अंक के तय अनुपात में, उस आपरेटर को मासिक मोटर कर यान में भी थेाड़ी राहत दी जाएगी। क्रेडिट अंक के लिए आपरेटर को लगातार वाहनों का संचालन लगातार 6 महीने ग्रामीणों क्षेत्रों में करना होगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  31 March 2022

bhopal,13 new cases, corona found in MP

भोपाल। मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 13 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 22 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 10 लाख 41 हजार 110 हो गई है। वहीं, राहत की बात यह है कि राज्य में लगातार ग्यारहवें दिन कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरुवार देर शाम जारी कोविड-19 बुलेटिन में दी गई। एक दिन पहले भी यहां 14 नये संक्रमित मिले थे।   कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार, आज प्रदेशभर में 18,704 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 13 पॉजिटिव और 18,691 निगेटिव पाए गए, जबकि 56 सेम्पल रिजेक्ट हुए। पॉजिटिव प्रकरणों का प्रतिशत (संक्रमण की दर) 0.06 रहा। नये मामलों में सबसे ज्यादा इंदौर में 7 तथा भोपाल, बालाघाट, डिंडौरी, मंडला, नरसिंहपुर और श्योपुर में 1-1 नये संक्रमित मिले हैं, जबकि राज्य के 45 जिलों में आज कोरोना के नये मामले शून्य रहे। वहीं, राज्य में बीते 24 घंटों में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। यहां 11 दिन से मृतकों की कुल संख्या 10,734 पर स्थिर है।   प्रदेश में अब तक कुल दो करोड़ 88 लाख 43 हजार 319 लोगों के सेम्पलों की जांच की गई। इनमें कुल 10,41,110 प्रकरण पाजिटिव पाए गए। इनमें 10,30,240 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। इनमें से 22 मरीज गुरुवार को स्वस्थ हुए। अब यहां सक्रिय प्रकरणों की संख्या 145 से घटकर 136 रह गई।   इधर, प्रदेश में 31 मार्च को शाम छह बजे तक एक लाख 07 हजार 855 लोगों का टीकाकरण किया गया। इन्हें मिलाकर राज्य में अब तक वैक्सीन के 11 करोड़, 60 लाख, 05 हजार, 316 डोज लगाई जा चुकी है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  31 March 2022

bhopal, Governor I.E.S. Addressed , Foundation Day celebrations

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होते हैं। भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप भावी पीढ़ी को तैयार करना उनका दायित्व है। आजादी के लिए बलिदान देने वालों के त्याग और संघर्ष से युवा पीढ़ी को परिचित कराने के प्रयास जरूरी हैं।   राज्यपाल पटेल गुरुवार को इन्फोटेक एजुकेशन सोसाइटी (आईईएस) समूह के 23वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में राज्यपाल का शॉल, श्रीफल और स्मृति-चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। राज्यपाल ने रोजगार प्लेसमेंट में विद्यार्थियों के सहयोगियों, पूर्व छात्रों, मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। साथ ही उन्नति वृक्ष का अनावरण किया।   राज्यपाल पटेल ने कहा कि इस वर्ष देश आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, जिसका उद्देश्य है कि हमारी भावी पीढ़ी और युवाओं को हमारे अतीत के संघर्ष और गौरव की जानकारी प्राप्त हो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा समर्थ, सशक्त और समृद्ध राष्ट्र निर्माण के लिए युवाओं को तैयार करने का प्रयास नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में किया गया है। उन्होंने बंधन मुक्त शिक्षा की व्यवस्था करके युवाओं को अपने हौंसलों से अपने सपने साकार करने का मौका दिया है।   उन्होंने कहा कि शिक्षा संस्थान और शिक्षकों का दायित्व है कि भविष्य की चुनौतियों के अनुसार शिक्षा और शिक्षण पद्धति विकसित करें। इसके लिए जरूरी है कि शिक्षा में ज्ञान के साथ संवेदनशीलता और संस्कार देने के लिए पाठ्यक्रम को ज्ञान और मूल्य केन्द्रित बनाया जाए। विद्यार्थियों के कौशल उन्नयन के साथ उनमें नेतृत्व और उद्यमिता के गुणों का भी विकास किया जाए।   मप्र लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राजेश लाल मेहरा ने कहा कि सुव्यवस्थित समाज के लिए शिक्षा का संस्कारित होना जरूरी है। शिक्षा आधुनिक ज्ञान, तकनीक के साथ भी संस्कारों से जोड़ने वाली होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि समरस समाज के लिए संवेदनशीलता का होना जरूरी है।   निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के अध्यक्ष डॉ. भरत शरण सिंह ने कहा कि शिक्षा की समग्रता के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक गतिविधियों पर बल दिया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में इस पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि युवा राष्ट्र का भविष्य होते हैं। अतः जरूरी है कि शिक्षा उनमें चारित्रिक गुणों, आत्म-विश्वास, दृढ़ता और अध्ययन शीलता के गुणों का विकास करें। उन्होंने युवाओं को प्रसिद्ध नृत्यांगना सुधा चंद्रन और पर्वतारोही अरूणिमा सिन्हा का उदाहरण देते हुए कहा कि जीवन की चुनौतियों का दृढ़ता से सामना करना चाहिए।   कुलाधिपति इंजी. बीएस यादव ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि एक नेक उद्देश्य से प्रारम्भ किए गए प्रयासों को निःस्वार्थ सहयोग मिलता है। उसका प्रमाण आई.ई.एस. संस्था का विकास है। वंचित और जरूरतमंद बच्चों को शैक्षणिक सुविधाएँ उपलब्ध कराने के प्रयास किए हैं। आई.ई.एस. समूह में 60 प्रतिशत महिलाएँ कार्यरत और 15 हजार बच्चे अध्ययनरत हैं। केंद्र सरकार के सहयोग से कौशल विकास उन्नयन का कार्य प्रारम्भ किया गया है, जिसमें 7 वर्षों में 25 हजार युवाओं का कौशल उन्नयन होगा। विश्वविद्यालय 5 गाँवों के सरकारी स्कूलों के संसाधनों की पूर्ति में भी सहयोग कर रहा है।   आई.ई.एस. विश्वविद्यालय की प्रो. चांसलर सुनीता सिंह ने बताया कि संस्था द्वारा हाईटेक एजुकेशन विद वैल्यू के लक्ष्य के साथ कार्य किया जा रहा है। संस्था के विकास का प्रतिवेदन ग्रुप डायरेक्टर डॉ. मनीषा ने प्रस्तुत किया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  31 March 2022

bhopal,Chief Minister Chouhan, planted Gulmohar, Karanj saplings

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरूवार को राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी पार्क में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायक पृथ्वीपुर शिशुपाल यादव तथा ग्राम प्रभात संस्था के प्रतिनिधियों के साथ गुलमोहर और करंज का पौधा लगाया।   मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर कहा कि "भोपाल के स्मार्ट पार्क में कैबिनेट साथी तुलसीराम सिलावट, विधायक साथी शिशुपाल यादव तथा ग्राम प्रभात संस्था के प्रतिनिधियों के साथ गुलमोहर और करंज का पौधा लगाया। ये पेड़-पौधे ही हमारी धरा और जीवन को समृद्ध बनाते हैं। सबसे आग्रह है कि पौधे अवश्य लगाइये।"   बता दें कि “ग्राम प्रभात” संस्था के डॉ. देवेंद्र सिंह धाकड़, डॉ. श्रीकांत गंगवार तथा डॉ. राहुल बघेल पर्यावरण-संरक्षण, खान-पान को विषमुक्त बनाने, ग्रामीण अर्थ-व्यवस्था में सुधार और स्व-रोजगार एवं स्वावलंबन के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत हैं। डॉक्टरों द्वारा संचालित इस संस्था द्वारा लघु नर्सरी की स्थापना भी की गई है और बंजर एवं खाली भूमि में पेड़-पौधे लगवाने का कार्य कर किया जा रहा है। जैविक कृषि और जैविक उत्पादों को घर-घर पहुँचाने के लिए कृषकों को सहयोग एवं मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जा रहा है।   संस्था, आधुनिक गो-पालन में गोबर और गो-मूत्र के उत्पादों को बनाने के लिए कल्याणियों, दिव्यांगों और बेरोजगार ग्रामीणों को प्रशिक्षित कर उन्हें स्वावलंबी बनाने एवं उत्पाद विक्रय के लिए बाजार उपलब्ध कराने का कार्य भी कर रही है। गौ-वंश के संरक्षण और संवर्धन को जन-आंदोलन का रूप देने का कार्य भी किया जा रहा है।   इसके अलावा ग्रामीण परिवेश में स्वास्थ्य एवं शिक्षा को लेकर सेमीनार, स्कूल-कॉलेजों में खेलकूद, रचनात्मक एवं कलात्मक कार्यों को बढ़ावा देना तथा विद्यार्थियों को प्रेरित करने का कार्य भी संस्था द्वारा किया जा रहा है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  31 March 2022

indore,Corporation

इंदौर। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के निर्देश के बाद गुंडों, माफियाओं और अपराधियों के घरों को ढहाने का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो गया है। गुरुवार सुबह नगर निगम, पुलिस और प्रशासन की टीम ने छोटी ग्वालटोली क्षेत्र में मादक पदार्थों के धंधे में लिप्त महिला का घर गिरा दिया। इंदौर में एंटी माफिया अभियान एक बार फिर शुरू हो गया। गुरुवार को ग्वालटोली क्षेत्र में नगर निगम की टीम पुलिस और प्रशासन के साथ कार्रवाई करने पहुंची। यहां आदतन अपराधी पार्वती बाई और उसके परिवार के रसूख को ध्वस्त किया गया। निगम की टीम ने पार्वती बाई के अवैध घर पर बुलडोजर चलाकर उसे जमींदोज कर दिया। गौरतलब है कि पार्वती बाई और उसका पूरा परिवार लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त है, जिन पर विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  31 March 2022

indore, Lokayukta raid ,Narmada Jhabua ,bank manager

इंदौर। शहर के मानवता नगर में नर्मदा झाबुआ बैंक के मैनेजर राजा राम शिंदे के घर पर लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार सुबह छापा मारा। लोकायुक्त ने यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिलने पर की है। इंदौर सहित मनावर व कुक्षी में भी शिंदे के ठिकानों पर लोकायुक्त की कार्रवाई चल रही है। मुख्य कार्रवाई मनावर में चल रही है। अभी तक मैनेजर के पास से डेढ़ करोड की संपत्ति मिली है, जिसमें कारें, मकान, दो पहिया वाहन भी शामिल हैं। राजा राम शिंदे इस समय मनावर में पदस्थ हैं और लोकायुक्त की मुख्य कार्रवाई मनावर में ही की जा रही है। इसके अलावा कुक्षी में भी कार्रवाई जारी है। राजा राम की नर्मदा झाबुआ बैंक में पोस्टिंग क्लर्क के तौर पर हुई थी और दो साल पहले ही उन्हें पदोन्नत कर मनावर में प्रबंधक बनाया गया था। राजा राम के खिलाफ बैंक में भ्रष्टाचार की शिकायतें मिली थी। राज्य सरकार की किसानों के ऋण माफी योजना में राजा राम ने रुपये लेकर हेरफेर किया था। राजा राम के दो बेटे हैं। एक बेटा मनावर में ही वकील है और दूसरा बेटा इंदौर में इंडिया बुल्स ट्रेडिंग कंपनी में है। इंदौर में लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई इसी बेटे के यहां जारी है। मानवता नगर में उसका छोटा बेटा किराए के फ़्लैट में रहता हैं। कुक्षी में भी मकान था जो किराए पर दे दिया। अभी तक राजा राम के पास से, पत्नी की संपत्ति (जमीन) हटाने के बाद डेढ़ करोड की अनुपातहीन संपत्ति मिली है। इसमें कारें, जमीन, मकान व दो पहिया वाहन शामिल है। बुधवार को सुबह कुक्षी और मनावर स्थित शिंदे के निवास पर लोकायुक्त की टीम अचानक पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। लोकायुक्त टीम संपत्ति के रिकॉर्ड से लेकर अन्य ब्यौरा खंगाल रही है। लोकायुक्त डीएसपी प्रवीण बघेल ने बताया कि हमारी कार्रवाई जारी है। हम विस्तृत जानकारी निकाल रहे हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  30 March 2022

indore, Lokayukta raid ,Narmada Jhabua ,bank manager

इंदौर। शहर के मानवता नगर में नर्मदा झाबुआ बैंक के मैनेजर राजा राम शिंदे के घर पर लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार सुबह छापा मारा। लोकायुक्त ने यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिलने पर की है। इंदौर सहित मनावर व कुक्षी में भी शिंदे के ठिकानों पर लोकायुक्त की कार्रवाई चल रही है। मुख्य कार्रवाई मनावर में चल रही है। अभी तक मैनेजर के पास से डेढ़ करोड की संपत्ति मिली है, जिसमें कारें, मकान, दो पहिया वाहन भी शामिल हैं। राजा राम शिंदे इस समय मनावर में पदस्थ हैं और लोकायुक्त की मुख्य कार्रवाई मनावर में ही की जा रही है। इसके अलावा कुक्षी में भी कार्रवाई जारी है। राजा राम की नर्मदा झाबुआ बैंक में पोस्टिंग क्लर्क के तौर पर हुई थी और दो साल पहले ही उन्हें पदोन्नत कर मनावर में प्रबंधक बनाया गया था। राजा राम के खिलाफ बैंक में भ्रष्टाचार की शिकायतें मिली थी। राज्य सरकार की किसानों के ऋण माफी योजना में राजा राम ने रुपये लेकर हेरफेर किया था। राजा राम के दो बेटे हैं। एक बेटा मनावर में ही वकील है और दूसरा बेटा इंदौर में इंडिया बुल्स ट्रेडिंग कंपनी में है। इंदौर में लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई इसी बेटे के यहां जारी है। मानवता नगर में उसका छोटा बेटा किराए के फ़्लैट में रहता हैं। कुक्षी में भी मकान था जो किराए पर दे दिया। अभी तक राजा राम के पास से, पत्नी की संपत्ति (जमीन) हटाने के बाद डेढ़ करोड की अनुपातहीन संपत्ति मिली है। इसमें कारें, जमीन, मकान व दो पहिया वाहन शामिल है। बुधवार को सुबह कुक्षी और मनावर स्थित शिंदे के निवास पर लोकायुक्त की टीम अचानक पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। लोकायुक्त टीम संपत्ति के रिकॉर्ड से लेकर अन्य ब्यौरा खंगाल रही है। लोकायुक्त डीएसपी प्रवीण बघेल ने बताया कि हमारी कार्रवाई जारी है। हम विस्तृत जानकारी निकाल रहे हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  30 March 2022

bhopal,Officials complete, irrigation projects , Chief Minister

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में निरंतर सिंचाई की क्षमता में बढ़ोतरी करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। प्रदेश की विभिन्न निर्माणाधीन सिंचाई परियाजनाओं का कार्य समय-सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने सिंचाई परियोजनाओं के मानचित्र का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री चौहान मंगलवार शाम को मंत्रालय में नर्मदा नियंत्रण मंडल की 73 वीं बैठक की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, किसान-कल्याण और कृषि विकास मंत्री कमल पटेल और नर्मदा घाटी विकास राज्य मंत्री भारत सिंह कुश्वाह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव नर्मदा घाटी विकास आई.सी.पी. केसरी, प्रमुख सचिव वित्त मनोज गोविल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह वर्चुअली बैठक से जुड़े। मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माणाधीन सिंचाई परियोजनाओं को तेजी से पूरा करें। किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाए। उन्होंने कहा कि कुछ परियोजनाएँ वर्ष 2022 और कुछ परियोजनाएँ वर्ष 2023 तक पूरी कर ली जाएं। मुख्यमंत्री चौहान और कृषि मंत्री पटेल ने हरदा जिले को शत-प्रतिशत सिंचिंत जिला बनाने और विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं की स्वीकृति के लिए एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। मंत्री पटेल ने उपस्थित अन्य मंत्रीगण एवं अधिकारियों का भी मुँह मीठा कराया गया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 March 2022

indore,President Ram Nath Kovind ,honored Indore, National Water Award

इंदौर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द द्वारा मंगलवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में इंदौर को राष्ट्रीय जल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस सम्मान को इंदौर सांसद शंकर लालवानी तथा कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा ग्रहण किया गया। तीसरे राष्ट्रीय जल पुरस्कार- 2020 में पश्चिम जोन में इंदौर सर्वश्रेष्ठ जिला रहा। जल संरक्षण, अवशिष्ट जल को साफ करके इसके पुनः उपयोग और जल पुनर्भरण के प्रयोगों के कारण इंदौर को यह पुरस्कार मिला है।   प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने राष्ट्रीय जल पुरस्कार में पश्चिम जोन श्रेणी में प्रथम आने पर इंदौर के जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और नागरिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नदी नाला टेपिंग, वाटर रिचार्जिंग यूनिट्स, जल पुनर्भरण व वाटर प्लस के क्षेत्र में इंदौर जिले ने कई उत्कृष्ट कार्य किए हैं।   उन्होंने कहा कि इंदौर नवाचार का शहर है, यह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सपनों का शहर है। जल संरक्षण के क्षेत्र में कई नवाचारों को इंदौर ने अपनाया है। यहां के जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और नागरिकों के दृढ़ इच्छाशक्ति और अनुशासन का ही नतीजा है कि इंदौर को आज राष्ट्रीय जल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि इंदौर आगे भी जल संरक्षण के क्षेत्र में इसी तरह आगे बढ़े, इसके लिए और भी अधिक प्रयास किए जाएंगे।   यह पुरस्कार वर्ष 2020 में जल संरक्षण, जल स्रोतों के बचाव और वर्षा जल के संचय से भूजल स्तर बढ़ाने के उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया है। इसमें इंदौर जिले में कनाड़ और गंभीर नदियों के जलग्रहण क्षेत्र में चेक डैम, गांवों में खेत तालाब व पहाड़ियों पर कंटूर ट्रेंच के निर्माण, मनरेगा में किए गए पौधरोपण के अलावा नगर निगम क्षेत्र में नाला टेपिंग, सीवेज के ट्रीटमेंट के काम शामिल हैं

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 March 2022

bhopal, Four people returning, Kashi Vishwanath, died road accident

भोपाल। उत्तरप्रदेश के बांदा जिले के पास मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में मप्र के छतरपुर जिले के रहने वाले एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छतरपुर का यह परिवार कार से काशी विश्वनाथ के दर्शन कर कार से छतरपुर वापस लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार बांदा में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई गई। इस हादसे में कार सवार एक पुरुष, एक बच्ची और दो महिलाओं की मौत हो गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है।   जानकारी के अनुसार, छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में ग्रीन एवेन्यू कालोनी निवासी राकेश कुमार सिंह (46) अपने परिवार के साथ नई जॉब लगने की खुशी में काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए बनारस गए थे। वहां से वापस लौटते समय मंगलवार को सुबह करीब 10 बांदा जिले में उनकी कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि परिवार के तीन लोगों- राकेश कुमार सिंह (46), उनकी पत्नी वंदना (40) और उनकी मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी 10 वर्षीय बेटी अनामिका सिंह, गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बेटी को अस्पताल पहुंचाया, जहां घायल बेटी ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।   पुलिस के अनुसार, राकेश कुमार सिंह ग्रेनाइट कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्य करते थे। उनकी नई जॉब लगने की खुशी में वे अपने परिवार के साथ भगवान काशी विश्वनाथ के दर्शन करने के लिए बनारस गए थे। वहां से लौटते वक्त यह हादसा हो गया। बताया जाता है कि राकेश कुमार सिंह भिलाई के रहने वाले थे, लेकिन फिलहाल छतरपुर में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्रीन एवेन्यू में रह रहे थे। यहां उन्होंने अपना खुद का घर बनाया था। बताया गया है कि मृतक राकेश सिंह का 17 वर्षीय बेटा हैदराबाद में पढ़ता है। वह हैदराबाद में होने की वजह से उनके साथ नहीं था। अब उनके परिवार में वह अकेला बचा है।   मुख्यमंत्री ने छतरपुर सड़क दुर्घटना पर शोक व्यक्त इधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बनारस, उत्तरप्रदेश से दर्शन कर लौट रहे छतरपुर जिले के एक ही परिवार के चार सदस्यों के सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजन को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 March 2022

bhopal, Disturbances , police constable, recruitment examination

भोपाल। मध्यप्रदेश में पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के एक के बाद एक नए मामले सामने आने के बाद सरकार ने सक्रियता दिखाई है। राज्य सरकार ने इस परीक्षा की जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा पुलिस आरक्षक भर्ती चयन परीक्षा-2020 आयोजित की गई थी। इस ऑनलाइन परीक्षा में शामिल हुए कई कैंडिडे्टस ने धांधली का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट भी डाली। कैंडिडे्टस ने बताया कि ऑनलाइन रिजल्ट में उन्हें क्वालिफाई दिखाया गया था, लेकिन जब प्रिंटआउट निकाला तो उसमें नॉट क्वालिफाई लिखा आया। प्रदेश में हुए व्यापमं घोटाले के व्हिसिल ब्लोअर आनंद राय ने भी परीक्षा में धांधली के आरोप लगाए थे। इन लगातार आरोपों के बाद सरकार एक्शन मोड में आ गई है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को पुलिस आरक्षक परीक्षा की जांच कराने की बात कही है। उन्होंने बताया कि कुछ उम्मीदवारों ने मुलाकात कर परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत की थी। उम्मीदवारों ने यह मांग भी की थी कि मामले की जांच कराई जाए, जिस पर सरकार ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 March 2022

bhopal, Disturbances , police constable, recruitment examination

भोपाल। मध्यप्रदेश में पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के एक के बाद एक नए मामले सामने आने के बाद सरकार ने सक्रियता दिखाई है। राज्य सरकार ने इस परीक्षा की जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा पुलिस आरक्षक भर्ती चयन परीक्षा-2020 आयोजित की गई थी। इस ऑनलाइन परीक्षा में शामिल हुए कई कैंडिडे्टस ने धांधली का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट भी डाली। कैंडिडे्टस ने बताया कि ऑनलाइन रिजल्ट में उन्हें क्वालिफाई दिखाया गया था, लेकिन जब प्रिंटआउट निकाला तो उसमें नॉट क्वालिफाई लिखा आया। प्रदेश में हुए व्यापमं घोटाले के व्हिसिल ब्लोअर आनंद राय ने भी परीक्षा में धांधली के आरोप लगाए थे। इन लगातार आरोपों के बाद सरकार एक्शन मोड में आ गई है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को पुलिस आरक्षक परीक्षा की जांच कराने की बात कही है। उन्होंने बताया कि कुछ उम्मीदवारों ने मुलाकात कर परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत की थी। उम्मीदवारों ने यह मांग भी की थी कि मामले की जांच कराई जाए, जिस पर सरकार ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 March 2022

bhopal, Disturbances , police constable, recruitment examination

भोपाल। मध्यप्रदेश में पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के एक के बाद एक नए मामले सामने आने के बाद सरकार ने सक्रियता दिखाई है। राज्य सरकार ने इस परीक्षा की जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा पुलिस आरक्षक भर्ती चयन परीक्षा-2020 आयोजित की गई थी। इस ऑनलाइन परीक्षा में शामिल हुए कई कैंडिडे्टस ने धांधली का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट भी डाली। कैंडिडे्टस ने बताया कि ऑनलाइन रिजल्ट में उन्हें क्वालिफाई दिखाया गया था, लेकिन जब प्रिंटआउट निकाला तो उसमें नॉट क्वालिफाई लिखा आया। प्रदेश में हुए व्यापमं घोटाले के व्हिसिल ब्लोअर आनंद राय ने भी परीक्षा में धांधली के आरोप लगाए थे। इन लगातार आरोपों के बाद सरकार एक्शन मोड में आ गई है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को पुलिस आरक्षक परीक्षा की जांच कराने की बात कही है। उन्होंने बताया कि कुछ उम्मीदवारों ने मुलाकात कर परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत की थी। उम्मीदवारों ने यह मांग भी की थी कि मामले की जांच कराई जाए, जिस पर सरकार ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 March 2022

bhopal,Mamta Banerjee ,run goondaraj ,like Bengal

भोपाल/पन्ना। बीरभूम हिंसा का मामला राज्य विधानसभा में उठाने का प्रयास कर रहे भाजपा विधायकों के साथ तृणमूल विधायकों द्वारा जिस तरह मारपीट, झूमा झटकी की गई और बाद में उन विधायकों का पक्ष सुने बिना जिस तरह उन्हें निलंबित कर दिया गया, उससे स्पष्ट हो गया है कि ममता बनर्जी और उनकी तृणमूल कांग्रेस के मन में लोकतंत्र के प्रति कोई श्रद्धा नहीं है। जैसा गुंडाराज और तानाशाही पश्चिम बंगाल में चल रही है, ममता बनर्जी यही सब राज्य विधानसभा में चलाना चाहती हैं। यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने सोमवार को प. बंगाल विधानसभा के घटनाक्रम की निंदा करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प. बंगाल में कई देशविरोधी और वामपंथी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं और आतंक के जरिए राष्ट्रवादी लोगों को दबाने का अपना एजेंडा चला रहे हैं। वहां जिस तरह से राजनीति का अपराधीकरण हो रहा है, वो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। बीरभूम की हिंसा ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस की उस सुविचारित योजना का हिस्सा है, जिसके माध्यम से वे पूरे प्रदेश में अपना आतंक कायम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों को निर्ममतापूर्वक जिंदा जलाए जाने की इस घटना में तृणमूल कांग्रेस की संलिप्तता के स्पष्ट साक्ष्य हैं। माननीय न्यायालय ने भी इस मामले में ममता सरकार की निष्पक्षता को संदिग्ध मानते हुए सीबीआई से इस मामले की जांच कराए जाने के आदेश दिये हैं। लेकिन ममता बनर्जी नहीं चाहती कि उनका कच्चा चिट्ठा किसी भी प्लेटफॉर्म पर जनता के सामने आए। इसीलिए तृणमूल के विधायक भारतीय जनता पार्टी के विधायकों को राज्य विधानसभा में यह मामला उठाने से रोक रहे हैं। विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा विधायकों को सदन में अपनी बात रखने से रोकने के लिए ममता सरकार हर तरह की हथकंडेबाजी आजमा रही है, जो लोकतंत्र के अपहरण के प्रयास की तरह है। उन्होंने कहा कि पं. बंगाल के घटनाक्रम पर माननीय प्रधानमंत्री जी और गृहमंत्री जी की नजर है और लोकतंत्र तथा संविधान की रक्षा के लिए जो भी जरूरी होंगे, कदम उठाए जाएंगे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 March 2022

bhopal,Mamta Banerjee ,run goondaraj ,like Bengal

भोपाल/पन्ना। बीरभूम हिंसा का मामला राज्य विधानसभा में उठाने का प्रयास कर रहे भाजपा विधायकों के साथ तृणमूल विधायकों द्वारा जिस तरह मारपीट, झूमा झटकी की गई और बाद में उन विधायकों का पक्ष सुने बिना जिस तरह उन्हें निलंबित कर दिया गया, उससे स्पष्ट हो गया है कि ममता बनर्जी और उनकी तृणमूल कांग्रेस के मन में लोकतंत्र के प्रति कोई श्रद्धा नहीं है। जैसा गुंडाराज और तानाशाही पश्चिम बंगाल में चल रही है, ममता बनर्जी यही सब राज्य विधानसभा में चलाना चाहती हैं। यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने सोमवार को प. बंगाल विधानसभा के घटनाक्रम की निंदा करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प. बंगाल में कई देशविरोधी और वामपंथी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं और आतंक के जरिए राष्ट्रवादी लोगों को दबाने का अपना एजेंडा चला रहे हैं। वहां जिस तरह से राजनीति का अपराधीकरण हो रहा है, वो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। बीरभूम की हिंसा ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस की उस सुविचारित योजना का हिस्सा है, जिसके माध्यम से वे पूरे प्रदेश में अपना आतंक कायम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों को निर्ममतापूर्वक जिंदा जलाए जाने की इस घटना में तृणमूल कांग्रेस की संलिप्तता के स्पष्ट साक्ष्य हैं। माननीय न्यायालय ने भी इस मामले में ममता सरकार की निष्पक्षता को संदिग्ध मानते हुए सीबीआई से इस मामले की जांच कराए जाने के आदेश दिये हैं। लेकिन ममता बनर्जी नहीं चाहती कि उनका कच्चा चिट्ठा किसी भी प्लेटफॉर्म पर जनता के सामने आए। इसीलिए तृणमूल के विधायक भारतीय जनता पार्टी के विधायकों को राज्य विधानसभा में यह मामला उठाने से रोक रहे हैं। विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा विधायकों को सदन में अपनी बात रखने से रोकने के लिए ममता सरकार हर तरह की हथकंडेबाजी आजमा रही है, जो लोकतंत्र के अपहरण के प्रयास की तरह है। उन्होंने कहा कि पं. बंगाल के घटनाक्रम पर माननीय प्रधानमंत्री जी और गृहमंत्री जी की नजर है और लोकतंत्र तथा संविधान की रक्षा के लिए जो भी जरूरी होंगे, कदम उठाए जाएंगे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 March 2022

bhopal,Mamta Banerjee ,run goondaraj ,like Bengal

भोपाल/पन्ना। बीरभूम हिंसा का मामला राज्य विधानसभा में उठाने का प्रयास कर रहे भाजपा विधायकों के साथ तृणमूल विधायकों द्वारा जिस तरह मारपीट, झूमा झटकी की गई और बाद में उन विधायकों का पक्ष सुने बिना जिस तरह उन्हें निलंबित कर दिया गया, उससे स्पष्ट हो गया है कि ममता बनर्जी और उनकी तृणमूल कांग्रेस के मन में लोकतंत्र के प्रति कोई श्रद्धा नहीं है। जैसा गुंडाराज और तानाशाही पश्चिम बंगाल में चल रही है, ममता बनर्जी यही सब राज्य विधानसभा में चलाना चाहती हैं। यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने सोमवार को प. बंगाल विधानसभा के घटनाक्रम की निंदा करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प. बंगाल में कई देशविरोधी और वामपंथी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं और आतंक के जरिए राष्ट्रवादी लोगों को दबाने का अपना एजेंडा चला रहे हैं। वहां जिस तरह से राजनीति का अपराधीकरण हो रहा है, वो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। बीरभूम की हिंसा ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस की उस सुविचारित योजना का हिस्सा है, जिसके माध्यम से वे पूरे प्रदेश में अपना आतंक कायम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों को निर्ममतापूर्वक जिंदा जलाए जाने की इस घटना में तृणमूल कांग्रेस की संलिप्तता के स्पष्ट साक्ष्य हैं। माननीय न्यायालय ने भी इस मामले में ममता सरकार की निष्पक्षता को संदिग्ध मानते हुए सीबीआई से इस मामले की जांच कराए जाने के आदेश दिये हैं। लेकिन ममता बनर्जी नहीं चाहती कि उनका कच्चा चिट्ठा किसी भी प्लेटफॉर्म पर जनता के सामने आए। इसीलिए तृणमूल के विधायक भारतीय जनता पार्टी के विधायकों को राज्य विधानसभा में यह मामला उठाने से रोक रहे हैं। विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा विधायकों को सदन में अपनी बात रखने से रोकने के लिए ममता सरकार हर तरह की हथकंडेबाजी आजमा रही है, जो लोकतंत्र के अपहरण के प्रयास की तरह है। उन्होंने कहा कि पं. बंगाल के घटनाक्रम पर माननीय प्रधानमंत्री जी और गृहमंत्री जी की नजर है और लोकतंत्र तथा संविधान की रक्षा के लिए जो भी जरूरी होंगे, कदम उठाए जाएंगे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 March 2022

bhopal,Mamta Banerjee ,run goondaraj ,like Bengal

भोपाल/पन्ना। बीरभूम हिंसा का मामला राज्य विधानसभा में उठाने का प्रयास कर रहे भाजपा विधायकों के साथ तृणमूल विधायकों द्वारा जिस तरह मारपीट, झूमा झटकी की गई और बाद में उन विधायकों का पक्ष सुने बिना जिस तरह उन्हें निलंबित कर दिया गया, उससे स्पष्ट हो गया है कि ममता बनर्जी और उनकी तृणमूल कांग्रेस के मन में लोकतंत्र के प्रति कोई श्रद्धा नहीं है। जैसा गुंडाराज और तानाशाही पश्चिम बंगाल में चल रही है, ममता बनर्जी यही सब राज्य विधानसभा में चलाना चाहती हैं। यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने सोमवार को प. बंगाल विधानसभा के घटनाक्रम की निंदा करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प. बंगाल में कई देशविरोधी और वामपंथी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं और आतंक के जरिए राष्ट्रवादी लोगों को दबाने का अपना एजेंडा चला रहे हैं। वहां जिस तरह से राजनीति का अपराधीकरण हो रहा है, वो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। बीरभूम की हिंसा ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस की उस सुविचारित योजना का हिस्सा है, जिसके माध्यम से वे पूरे प्रदेश में अपना आतंक कायम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों को निर्ममतापूर्वक जिंदा जलाए जाने की इस घटना में तृणमूल कांग्रेस की संलिप्तता के स्पष्ट साक्ष्य हैं। माननीय न्यायालय ने भी इस मामले में ममता सरकार की निष्पक्षता को संदिग्ध मानते हुए सीबीआई से इस मामले की जांच कराए जाने के आदेश दिये हैं। लेकिन ममता बनर्जी नहीं चाहती कि उनका कच्चा चिट्ठा किसी भी प्लेटफॉर्म पर जनता के सामने आए। इसीलिए तृणमूल के विधायक भारतीय जनता पार्टी के विधायकों को राज्य विधानसभा में यह मामला उठाने से रोक रहे हैं। विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा विधायकों को सदन में अपनी बात रखने से रोकने के लिए ममता सरकार हर तरह की हथकंडेबाजी आजमा रही है, जो लोकतंत्र के अपहरण के प्रयास की तरह है। उन्होंने कहा कि पं. बंगाल के घटनाक्रम पर माननीय प्रधानमंत्री जी और गृहमंत्री जी की नजर है और लोकतंत्र तथा संविधान की रक्षा के लिए जो भी जरूरी होंगे, कदम उठाए जाएंगे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 March 2022

bhopal, Kamal Nath , paper leak case

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिक्षक वर्ग तीन परीक्षा के प्रश्नपत्र का स्क्रीन शॉट वायरल होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में कांग्रेस नेता केके मिश्रा और व्यापमं के व्हिसिल ब्लोअर एवं स्वास्थ्य एक्टिविस्ट डॉ. आनंद राय के खिलाफ अजाक थाने में एफआईआर दर्ज होने के बाद राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस इस कार्रवाई की आलोचना कर रही हैं और सरकार पर भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वालों को दवाने का आरोप लगा रही है। अब पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भी इस मामले पर कढ़ी प्रतिक्रिया दी है। कमलनाथ ने एक बयान जारी कर कहा कि मध्यप्रदेश में लाखों नौजवान रोजगार और सरकारी नौकरी की प्रतीक्षा कर रहे हैं। यह परीक्षार्थी वर्षों से कड़ी मेहनत करने के बाद परीक्षा में बैठते हैं और योग्यतम उम्मीदवार चयनित होते हैं। लेकिन जिस तरह से मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी के मोबाइल फोन पर परीक्षा का प्रश्न पत्र पाया गया है, यह अत्यंत गंभीर चिंता का विषय है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दागी कर्मचारी का संरक्षण करने के बजाए तत्काल मामले की जांच करानी चाहिए, ताकि परीक्षार्थियों का भविष्य सुरक्षित हो और मध्यप्रदेश में दूसरा व्यापम घोटाला होने की आशंकाएं समाप्त हों। पूर्व सीएम ने कहा कि आरोपी अधिकारी पर कार्यवाही करने की जगह घोटाले को उजागर करने वाले कांग्रेसी नेता और विसलब्लोअर पर एफआइआर कराई जा रही है। यह सरासर कानून का उल्लंघन है और प्रदेश में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने की नीति का परिचायक है। यह सीधे-सीधे चोरी और सीनाजोरी का मामला है। उन्होंने सीएम पर सवाल साधते हुए कहा कि यह अत्यंत गंभीर मामला है। मैं मुख्यमंत्री से पूछना चाहता हूं कि मप्र प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ग-3 यदि ऑनलाइन थी, मोबाइल फ़ोन पूरी तरह वर्जित थे,तो 35 पेज का प्रश्नपत्र, आंसरशीट मोबाइल के स्क्रीनशॉट में लीक कैसे हुई? कमलनाथ ने कहा कि गत वर्ष कृषि विस्तार अधिकारी की परीक्षा में भी अनियमितताओं, भ्रष्टाचार के चलते हुए चयन के प्रामाणिक विरोध के बाद परीक्षा केंसल हुई थी! क्या मुख्यमंत्री जी बताएंगे कि उसमें मुख्य सूत्रधार दंडित हो सके हैं? उन्होंने कहा कि व्यापम घोटाले के समय भी मुख्यमंत्री से जुड़े एक प्रमुख अधिकारी का नाम सामने आया था। उस अधिकारी ने जिला कोर्ट भोपाल से अग्रिम जमानत ली थी। लेकिन उसके बाद क्या कार्रवाई हुई? कमलनाथ ने कहा कि इस तरह के घोटालों के कारण ना सिर्फ छात्रों के भविष्य अंधकारमय हो जाता है, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश की छवि को दाग लगता है। जिस तरह से व्यापम घोटाले और अब वर्तमान व्यापम 2 घोटाले में मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों पर ही उंगलियां उठ रही हैं, उसमें सबसे पहली जरूरत यह है कि माननीय मुख्यमंत्री जी दागी कर्मचारी को तत्काल निलंबित करें और मामले की निष्पक्ष जांच करें। कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेसी नेता केके मिश्रा पर लगाए गए तमाम मुकदमे तुरंत हटाए जाएं। उन्होंने जो गंभीर सवाल उठाए हैं, उन पर तुरंत कार्यवाही की जाए और प्रदेश के रोजगार बेरोजगारों को पारदर्शी तरीके से नौकरियां दी जाएं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 March 2022

bhopal, Kamal Nath , paper leak case

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिक्षक वर्ग तीन परीक्षा के प्रश्नपत्र का स्क्रीन शॉट वायरल होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में कांग्रेस नेता केके मिश्रा और व्यापमं के व्हिसिल ब्लोअर एवं स्वास्थ्य एक्टिविस्ट डॉ. आनंद राय के खिलाफ अजाक थाने में एफआईआर दर्ज होने के बाद राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस इस कार्रवाई की आलोचना कर रही हैं और सरकार पर भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वालों को दवाने का आरोप लगा रही है। अब पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भी इस मामले पर कढ़ी प्रतिक्रिया दी है। कमलनाथ ने एक बयान जारी कर कहा कि मध्यप्रदेश में लाखों नौजवान रोजगार और सरकारी नौकरी की प्रतीक्षा कर रहे हैं। यह परीक्षार्थी वर्षों से कड़ी मेहनत करने के बाद परीक्षा में बैठते हैं और योग्यतम उम्मीदवार चयनित होते हैं। लेकिन जिस तरह से मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी के मोबाइल फोन पर परीक्षा का प्रश्न पत्र पाया गया है, यह अत्यंत गंभीर चिंता का विषय है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दागी कर्मचारी का संरक्षण करने के बजाए तत्काल मामले की जांच करानी चाहिए, ताकि परीक्षार्थियों का भविष्य सुरक्षित हो और मध्यप्रदेश में दूसरा व्यापम घोटाला होने की आशंकाएं समाप्त हों। पूर्व सीएम ने कहा कि आरोपी अधिकारी पर कार्यवाही करने की जगह घोटाले को उजागर करने वाले कांग्रेसी नेता और विसलब्लोअर पर एफआइआर कराई जा रही है। यह सरासर कानून का उल्लंघन है और प्रदेश में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने की नीति का परिचायक है। यह सीधे-सीधे चोरी और सीनाजोरी का मामला है। उन्होंने सीएम पर सवाल साधते हुए कहा कि यह अत्यंत गंभीर मामला है। मैं मुख्यमंत्री से पूछना चाहता हूं कि मप्र प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ग-3 यदि ऑनलाइन थी, मोबाइल फ़ोन पूरी तरह वर्जित थे,तो 35 पेज का प्रश्नपत्र, आंसरशीट मोबाइल के स्क्रीनशॉट में लीक कैसे हुई? कमलनाथ ने कहा कि गत वर्ष कृषि विस्तार अधिकारी की परीक्षा में भी अनियमितताओं, भ्रष्टाचार के चलते हुए चयन के प्रामाणिक विरोध के बाद परीक्षा केंसल हुई थी! क्या मुख्यमंत्री जी बताएंगे कि उसमें मुख्य सूत्रधार दंडित हो सके हैं? उन्होंने कहा कि व्यापम घोटाले के समय भी मुख्यमंत्री से जुड़े एक प्रमुख अधिकारी का नाम सामने आया था। उस अधिकारी ने जिला कोर्ट भोपाल से अग्रिम जमानत ली थी। लेकिन उसके बाद क्या कार्रवाई हुई? कमलनाथ ने कहा कि इस तरह के घोटालों के कारण ना सिर्फ छात्रों के भविष्य अंधकारमय हो जाता है, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश की छवि को दाग लगता है। जिस तरह से व्यापम घोटाले और अब वर्तमान व्यापम 2 घोटाले में मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों पर ही उंगलियां उठ रही हैं, उसमें सबसे पहली जरूरत यह है कि माननीय मुख्यमंत्री जी दागी कर्मचारी को तत्काल निलंबित करें और मामले की निष्पक्ष जांच करें। कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेसी नेता केके मिश्रा पर लगाए गए तमाम मुकदमे तुरंत हटाए जाएं। उन्होंने जो गंभीर सवाल उठाए हैं, उन पर तुरंत कार्यवाही की जाए और प्रदेश के रोजगार बेरोजगारों को पारदर्शी तरीके से नौकरियां दी जाएं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 March 2022

bhopal,Joint efforts necessary,tourism development , Pachmarhi,CM Shivraj

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सतपुड़ा अंचल के अनोखे पर्यटन स्थल पचमढ़ी को राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सकता है। इसके लिए संयुक्त प्रयास आवश्यक हैं। पचमढ़ी के पर्यटन विकास में शासन, प्रशासन और आमजन के साथ जन-प्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण है।   मुख्यमंत्री चौहान रविवार को पचमढ़ी में चिंतन बैठक के पूर्व उनसे भेंट करने आए सांसद राव उदय प्रताप सिंह, विधायक ठाकुर दास नागवंशी, माधव दास अग्रवाल, कमल धूत और अन्य जन-प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री को जन-प्रतिनिधियों ने पर्यटन विकास से संबंधित सुझाव भी दिए और स्थानीय स्तर पर संचालित पर्यटन विकास गतिविधियों से अवगत करवाया।   मुख्यमंत्री ने कहा कि पचमढ़ी की जलवायु, पर्वतीय संरचना, वन्य-जीवन और नैसर्गिक सौंदर्य अद्भुत है। यहॉं जन-कल्याण के उद्देश्य से उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। दो दिन से बैठक में राज्य मंत्रि- परिषद के सदस्यों के साथ गंभीर और सार्थक चर्चा हुई है। अनेक योजनाओं के स्वरूप को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।   मुख्यमंत्री चौहान को सांसद ने सतपुड़ा अंचल की एक तस्वीर भी भेंट की। मुख्यमंत्री ने चिंतन बैठक शुरू होने के पहले कुछ मीडिया प्रतिनिधियों और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से भी बातचीत की।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 March 2022

bhopal,Joint efforts necessary,tourism development , Pachmarhi,CM Shivraj

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सतपुड़ा अंचल के अनोखे पर्यटन स्थल पचमढ़ी को राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सकता है। इसके लिए संयुक्त प्रयास आवश्यक हैं। पचमढ़ी के पर्यटन विकास में शासन, प्रशासन और आमजन के साथ जन-प्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण है।   मुख्यमंत्री चौहान रविवार को पचमढ़ी में चिंतन बैठक के पूर्व उनसे भेंट करने आए सांसद राव उदय प्रताप सिंह, विधायक ठाकुर दास नागवंशी, माधव दास अग्रवाल, कमल धूत और अन्य जन-प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री को जन-प्रतिनिधियों ने पर्यटन विकास से संबंधित सुझाव भी दिए और स्थानीय स्तर पर संचालित पर्यटन विकास गतिविधियों से अवगत करवाया।   मुख्यमंत्री ने कहा कि पचमढ़ी की जलवायु, पर्वतीय संरचना, वन्य-जीवन और नैसर्गिक सौंदर्य अद्भुत है। यहॉं जन-कल्याण के उद्देश्य से उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। दो दिन से बैठक में राज्य मंत्रि- परिषद के सदस्यों के साथ गंभीर और सार्थक चर्चा हुई है। अनेक योजनाओं के स्वरूप को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।   मुख्यमंत्री चौहान को सांसद ने सतपुड़ा अंचल की एक तस्वीर भी भेंट की। मुख्यमंत्री ने चिंतन बैठक शुरू होने के पहले कुछ मीडिया प्रतिनिधियों और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से भी बातचीत की।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 March 2022

bhopal,Joint efforts necessary,tourism development , Pachmarhi,CM Shivraj

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सतपुड़ा अंचल के अनोखे पर्यटन स्थल पचमढ़ी को राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सकता है। इसके लिए संयुक्त प्रयास आवश्यक हैं। पचमढ़ी के पर्यटन विकास में शासन, प्रशासन और आमजन के साथ जन-प्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण है।   मुख्यमंत्री चौहान रविवार को पचमढ़ी में चिंतन बैठक के पूर्व उनसे भेंट करने आए सांसद राव उदय प्रताप सिंह, विधायक ठाकुर दास नागवंशी, माधव दास अग्रवाल, कमल धूत और अन्य जन-प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री को जन-प्रतिनिधियों ने पर्यटन विकास से संबंधित सुझाव भी दिए और स्थानीय स्तर पर संचालित पर्यटन विकास गतिविधियों से अवगत करवाया।   मुख्यमंत्री ने कहा कि पचमढ़ी की जलवायु, पर्वतीय संरचना, वन्य-जीवन और नैसर्गिक सौंदर्य अद्भुत है। यहॉं जन-कल्याण के उद्देश्य से उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। दो दिन से बैठक में राज्य मंत्रि- परिषद के सदस्यों के साथ गंभीर और सार्थक चर्चा हुई है। अनेक योजनाओं के स्वरूप को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।   मुख्यमंत्री चौहान को सांसद ने सतपुड़ा अंचल की एक तस्वीर भी भेंट की। मुख्यमंत्री ने चिंतन बैठक शुरू होने के पहले कुछ मीडिया प्रतिनिधियों और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से भी बातचीत की।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 March 2022

bhopal,Joint efforts necessary,tourism development , Pachmarhi,CM Shivraj

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सतपुड़ा अंचल के अनोखे पर्यटन स्थल पचमढ़ी को राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सकता है। इसके लिए संयुक्त प्रयास आवश्यक हैं। पचमढ़ी के पर्यटन विकास में शासन, प्रशासन और आमजन के साथ जन-प्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण है।   मुख्यमंत्री चौहान रविवार को पचमढ़ी में चिंतन बैठक के पूर्व उनसे भेंट करने आए सांसद राव उदय प्रताप सिंह, विधायक ठाकुर दास नागवंशी, माधव दास अग्रवाल, कमल धूत और अन्य जन-प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री को जन-प्रतिनिधियों ने पर्यटन विकास से संबंधित सुझाव भी दिए और स्थानीय स्तर पर संचालित पर्यटन विकास गतिविधियों से अवगत करवाया।   मुख्यमंत्री ने कहा कि पचमढ़ी की जलवायु, पर्वतीय संरचना, वन्य-जीवन और नैसर्गिक सौंदर्य अद्भुत है। यहॉं जन-कल्याण के उद्देश्य से उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। दो दिन से बैठक में राज्य मंत्रि- परिषद के सदस्यों के साथ गंभीर और सार्थक चर्चा हुई है। अनेक योजनाओं के स्वरूप को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।   मुख्यमंत्री चौहान को सांसद ने सतपुड़ा अंचल की एक तस्वीर भी भेंट की। मुख्यमंत्री ने चिंतन बैठक शुरू होने के पहले कुछ मीडिया प्रतिनिधियों और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से भी बातचीत की।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 March 2022

gwalior, International cricket match,Union Minister Scindia

ग्वालियर। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री एवं ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमी जल्द ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के साक्षी बनेंगे। ग्वालियर में निर्माणाधीन अत्याधुनिक स्टेडियम अगले 10 से 11 माह के भीतर तैयार हो जाएगा। इसके बाद मध्यप्रदेश के कोटे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच ग्वालियर में खेला जाएगा।   केन्द्रीय मंत्री सिंधिया रविवार को ग्वालियर एवं चंबल डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशनस की एजीएम (वार्षिक साधारण सभा) को संबोधित कर रहे थे। स्थानीय एमआईटीएस सभागार में हुई इस बैठक में सिंधिया ने दोनों क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों से कहा कि क्षेत्र की क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रभावी ढंग से क्रिकेट कैंप आयोजित करें। जड़ मजबूत होने पर ही अंतरराष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट तक पहुँचा जा सकता है।   सिंधिया ने कहा, खुशी की बात है कि मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने पिछले दो साल में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। वेंकटेश अय्यर व आवेश खान अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं और वर्तमान में आईपीएल में खेल रहे हैं। ग्वालियर व चंबल डिवीजन के क्रिकेट खिलाड़ियों ने भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।   उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड की वजह से खेल गतिविधियाँ भी कठिन दौर से गुजरी हैं। अब फिर से स्वतंत्र वातावरण में क्रिकेट खिलाड़ी अपने उत्क्रष्ट प्रदर्शन के लिए उत्सुक हैं। क्रिकेट एसोसिएशन खिलाड़ियों को हर संभव मदद करेगी। सिंधिया ने सदस्यों को भरोसा दिलाया कि चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाएगा और श्रेष्ठतम खिलाड़ी ही टीम में शामिल किए जाएँगे।   चंबल डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने सिंधिया चंबल डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन की साधारण सभा की बैठक में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को सर्वसम्मति से एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। सिंधिया ने कहा कि इस नई जिम्मेदारी पर खरा उतरने की वह पुरजोर कोशिश करेंगे और चंबल डिवीजन की क्रिकेट को नई ऊँचाइयाँ प्रदान की जाएंगी। अभी तक प्रशांत मेहता चंबल डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे थे।   उदयीमान क्रिकेटर यशवर्धन का किया सम्मान बैठक में केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने ग्वालियर के उदयीमान क्रिकेटर यशवर्धन चौहान को क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से बल्ला और नकद राशि भेंट कर सम्मानित किया। उम्दा क्रिकेट खेलकर नए सचिन तेंदुलकर के नाम से अपनी पहचान स्थापित कर चुके यशवर्धन ने बीते दिनों इंदौर में हुए एक प्रतिष्ठित क्रिकेट टूर्नामेंट में 425, 235, 391 व 140 रनों की पारियाँ खेलकर एक ही सीरीज में कुल 1303 रन बनाने का कीर्तिमान स्थापित किया और देश भर के क्रिकेट विशेषज्ञों का ध्यान आकर्षित किया है।   ग्वालियर एवं चंबल डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन की अलग-अलग बैठकों में प्रस्तावित वार्षिक कैलेंडर पर चर्चा हुई। साथ ही अगले साल के बजट का अनुमोदन किया गया। एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में बताया गया कि वर्ष 2020-21 में ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन के विक्रांत भदौरिया ने अंडर-19 इंडिया ए चैलेंजर ट्रॉफी, अमन भदौरिया ने अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी, शुभम कुशवाह ने अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी इंडिया डी एवं यतेन्द्र प्रजापति ने अंडर-18 चैलेंजर ट्रॉफी में प्रतिनिधित्व कर ग्वालियर का नाम रोशन किया। इसी तरह महिला क्रिकेट में अनुष्का शर्मा ने गर्ल्स अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी खेली। साथ ही अंडर-18 इंडिया बी टीम की कप्तानी भी की।   बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत मेहता, एमपीसीए के ऑब्जरबर संग्राम कदम, एमपीसीए के मेंबर संजय आहूजा, एमपीसीए के मेंबर एवं जीडीसीए के पूर्व सचिव रवि पाटनकर व सीडीसीए के सचिव तसलीम खान तथा बालेंदु शुक्ल, रमेश अग्रवाल व उमेश सिंह सहित दोनों एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजद थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 March 2022

chatarpur, Sports spirit ,awakens spirit, patriotism in youth, Vishnudutt Sharma

छतरपुर। व्यक्ति का खून दो जगहों पर गर्म होता है। एक तो तब जब वह देश की सीमाओं पर दुश्मन से मुकाबला कर रहा हो और दूसरा तब जब वो खेल के मैदान में हो। खेल हमारे शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाते हैं। हमारे तन और मन को स्वस्थ रखते हैं। जब तन और मन स्वस्थ रहेंगे, तो व्यक्ति देश और समाज के लिए अच्छा काम करेगा। खेल भावना युवाओं की सोच को प्रभावित कर देशभक्ति के जज्बे को जगाती है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने छतरपुर के बमीठा में सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कही। ग्रामीण प्रतियोगिताओं को निखारने के लिए हो रहा आयोजन: प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने बमीठा में खिलाड़ियों एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की इच्छा है कि गांवों में छुपी हुई खेल प्रतिभाओं को पहचाना जाए और फिर उन्हें तराशा जाए, निखारा जाए। सांसद खेल महोत्सव इसी उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे हैं। शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में खेलों के विकास की मंशा से भारतीय जनता पार्टी की सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं खेल मंत्री यशोधरा राजे ने खजुराहो में एक सुंदर स्टेडियम के निर्माण की स्वीकृति दे दी है। ये स्टेडियम जल्दी ही बनकर तैयार हो जाएगा और हमारे नौजवान तथा खिलाड़ी इसका लाभ ले सकेंगे। दिग्विजय सिंह राजनीतिक अपराधी हैं पत्रकारों द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को हुई सजा के संबंध में सवाल किए जाने पर शर्मा ने कहा कि दिग्विजयसिंह आज से नहीं, हमेशा से देश के बारे में, क्रांतिकारियों के बारे में, सेना के बारे में, धर्म के बारे में सवाल खड़े करते रहे हैं। वे देशद्रोही ताकतों के साथ खड़े होने वाले व्यक्ति हैं। मैं उन्हें राजनीतिक अपराधी इसलिए कह रहा हूं कि गुंडों को जो सजा मिलती है, माननीय अदालत ने उन्हें वह सजा दी है। उन्हें ऐसे अपराध में सजा दी गई है, जिसे गुंडागर्दी कहा जाता है। अदालत का यह आदेश देश और प्रदेश की जनता के लिए एक संदेश है कि दिग्विजयसिंह राजनीतिक अपराधी हैं। बागेश्वर धाम में किए बालाजी सरकार के दर्शन इसके पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वी.डी शर्मा ने प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बागेश्वर धाम पहुंच कर बालाजी सरकार के दर्शन किए एवं 251 कुंडीय श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ में शामिल हुए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण जी महाराज तथा तुलसी पीठ के पीठाधीश्वर श्रीरामभद्राचार्य जी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। कार्यकर्ताओं के साथ सुना ‘मन की बात’ कार्यक्रम: प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा रविवार को छतरपुर जिले की राजनगर एवं चंदला विधानसभाओं के प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने बमीठा मंडल के ग्राम बमीठा में बूथ क्रमांक 266 पर सुदामा पैलेस में पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 March 2022

bhopal, Group of Ministers, constituted , Ladli Laxmi festival

भोपाल। राज्य शासन ने प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी उत्सव के आयोजन की रणनीति एवं रूपरेखा तैयार करने के लिए मंत्री-समूह का गठन किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा रविवार शाम को आदेश जारी किये गए।   जारी आदेशानुसार, खेल एवं युवा कल्याण तथा तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री यशोधराराजे सिंधिया, जनजातीय कार्य तथा अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह मांडवे और पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री उषा ठाकुर को मंत्री समूह में शामिल किया है। अपर मुख्य सचिव, महिला एवं बाल विकास मंत्री समूह के सदस्य सचिव होंगे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 March 2022

bhopal,Chief Minister ,visited Bison Lodge, Pachmarhi

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदापुरम जिले के प्रख्यात पर्यटक स्थल और मध्यप्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में रविवार को विशिष्ट वास्तु-कला के प्रतीक बायसन लॉज भवन का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने भवन के विभिन्न कक्ष में जाकर जैव विविधता के प्रदर्शित नमूनों की जानकारी प्राप्त की। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व द्वारा इस भवन का संधारण किया जाता है। वर्तमान में इस भवन में प्रदर्शित चित्रों और जीवाश्मों से वन्य-जीवन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त होती हैं। क्षेत्र की प्राकृतिक सम्पदा की झलक बायसन लॉज में देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक भी आते हैं। स्व. राजमाता विजयाराजे सिंधिया (अम्मा महाराज) को किया नमन   मुख्यमंत्री चौहान ने बायसन लॉज में स्व. राजमाता विजयाराजे सिंधिया (अम्मामहाराज) की स्मृतियों को भी नमन किया। खेल मंत्री और अम्मा महाराज की बेटी यशोधरा राजे सिंधिया ने बताया कि आपातकाल की अवधि में तत्कालीन सरकार द्वारा उनकी माताजी को यहाँ कुछ माह निरूद्ध रखा गया था। इस भवन से परिवार की स्मृतियाँ जुड़ी हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक काले अध्याय की तरह था। प्रदेश के अनेक स्थानों पर लोकतंत्र रक्षक सेनानी निरूद्ध किए गए थे। मुख्यमंत्री के साथ राज्य मंत्रि-परिषद के सदस्य, सांसद राव उदयप्रताप सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीताशरण शर्मा, विधायक ठाकुरदास नागवंशी, माधवदास अग्रवाल, कमल धूत आदि उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 March 2022

bhopal, Former Chief Minister, Digvijay Singh

इंदौर। जिला अदालत की कोर्ट नंबर 30 के न्यायाधीश मुकेश नाथ ने 11 साल पुराने मारपीट के एक मामले में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू सहित 6 आरोपियों को एक-एक साल की सजा और पांच-पांच हजार रुपए के जुर्माने से दंडित किया है। इस मामले में तीन अन्य आरोपियों को कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है। धारा 325 के तहत सजा होने के चलते सभी आरोपियों की जमानत प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार 11 साल पुराने मारपीट के जिस मामले में सजा सुनाई गई है, वह 17 जुलाई 2011 का उज्जैन का है। उस समय दिग्विजय सिंह और प्रेमचंद गुड्डू को भाजपा कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए थे। इसी दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया था और मामला मारपीट तक आ पहुंचा था। मामले में भाजपा नेताओं की शिकायत पर दिग्विजय सिंह, प्रेमचंद गुड्डू, तत्कालीन एमएलए महेश परमार सहित अन्य पर केस दर्ज किया गया था।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  26 March 2022

bhopal, Former Chief Minister, Digvijay Singh

इंदौर। जिला अदालत की कोर्ट नंबर 30 के न्यायाधीश मुकेश नाथ ने 11 साल पुराने मारपीट के एक मामले में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू सहित 6 आरोपियों को एक-एक साल की सजा और पांच-पांच हजार रुपए के जुर्माने से दंडित किया है। इस मामले में तीन अन्य आरोपियों को कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है। धारा 325 के तहत सजा होने के चलते सभी आरोपियों की जमानत प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार 11 साल पुराने मारपीट के जिस मामले में सजा सुनाई गई है, वह 17 जुलाई 2011 का उज्जैन का है। उस समय दिग्विजय सिंह और प्रेमचंद गुड्डू को भाजपा कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए थे। इसी दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया था और मामला मारपीट तक आ पहुंचा था। मामले में भाजपा नेताओं की शिकायत पर दिग्विजय सिंह, प्रेमचंद गुड्डू, तत्कालीन एमएलए महेश परमार सहित अन्य पर केस दर्ज किया गया था।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  26 March 2022

bhopal, MP government,considering starting, cmpilgrimage-darshan scheme

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में शनिवार को मंत्रि-परिषद की पचमढ़ी में आयोजित चिंतन बैठक के प्रथम-सत्र में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना तथा द्वितीय-सत्र में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के संबंध में विचार-विमर्श हुआ। संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना पर प्रस्तुतिकरण दिया।   मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि तीर्थ-दर्शन यात्रा की शुरुआत मध्यप्रदेश से हुई थी। यह राज्य की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। मध्यप्रदेश की इस योजना का अन्य राज्यों द्वारा अनुसरण किया गया है। सत्र में सुझाव आया कि अप्रैल 2022 से मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना पुनः प्रारंभ की जाए। योजना में पूरी रेल में यात्रा के साथ बसों तथा कम यात्री होने पर रेल की बोगियाँ रिजर्व कर यात्रा कराने का विचार भी रखा गया। दूर के तीर्थ-स्थानों पर वरिष्ठ नागरिकों को वायुयान से तीर्थ-यात्रा कराने के संबंध में भी सुझाव प्राप्त हुआ।   योजना के संबंध में यह भी सुझाव रखा गया कि अप्रैल से आरंभ होने वाली प्रथम तीर्थ-दर्शन यात्रा में मुख्यमंत्री चौहान सहित सभी मंत्रीगण भी शामिल होंगे। योजना के लिए जाने वाली ट्रेनों में प्रत्येक बोगी पर संबंधित जिले का नाम अंकित हो। इससे यात्रियों और उनसे विभिन्न स्टेशनों पर मिलने आने वाले लोगों को भी सुविधा होगी। अप्रैल में पहली यात्रा काशी विश्वनाथ जी की कराने और कबीर चौरा के दर्शन के साथ गंगा स्नान की भी व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि तीर्थ-दर्शन यात्रा आरंभ करने के साथ ही "माँ तुझे प्रणाम योजना" में युवाओं को देश की सीमाओं पर भेजा जाएगा। देश भक्ति की भावना जाग्रत करने के लिए यह योजना बहुत प्रभावी है।   प्रेजेंटेशन के बीच मुख्यमंत्री चौहान ने तीर्थ-दर्शन योजना की शुरूआत का संदर्भ सुनाते हुए कहा कि एक सभा में एक बुजुर्ग ने कहा कि शिवराज शासन की कई योजनाओं का लाभ तो मिल जाता है, बस इस उम्र में एक बार चार धाम की यात्रा का प्रबंध हो जाए तो अच्छा होगा। बुजुर्ग के इस अनुरोध के बाद विचार आया कि सरकार को प्रदेश के बुजुर्गों को तीर्थ-यात्रा पर भेजने की योजना बनाना चाहिए। राज्य स्तर पर विचार-विमर्श कर तीर्थ-दर्शन यात्रा का सृजन किया गया।   मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना एकीकृत होगी : एक ही विभाग करेगा संचालन मुख्यमंत्री चौहान ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से संबंधित मंत्री समूह द्वारा प्रस्तुत सुझावों को सुनने के बाद कहा कि योजना को एकीकृत किया जाएगा। एक विभाग ही योजना संचालित करेगा। दंपति को प्रमाण-पत्र और दीवार घड़ी जैसे घरेलू उपयोग के सामान दिए जाएंगे। व्यवस्थित आयोजन के लिए समिति कार्य करेगी। कन्या विवाह योजना के संबंध में सुझाव प्राप्त हुआ कि विवाह में राशि के स्थान पर गृहस्थी के लिए उपयोगी सामान भेंट किया जाए। सामान गुणवत्तापूर्ण हो, यह सुनिश्चित करने के लिए समिति गठित कर पारदर्शी व्यवस्था स्थापित की जाए। विवाह आयोजन के लिए वार्षिक कैलेंडर विकसित कर तिथियाँ निर्धारित की जाए। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में आगामी अप्रैल माह में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।   प्रथम और द्वितीय-सत्र में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, वन मंत्री कुंवर विजय शाह, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल तथा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा शामिल हुए और योजनाओं के संबंध में सुझाव रखे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  26 March 2022

anuppur, Most expensive ,petrol and diesel, MP in Anuppur

अनूपपुर। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर इजाफा किया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम 80 पैसे प्रति लीटर बढ़े हैं। इस तरह पांच दिन में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 3.20 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है। अनूपपुर में प्रदेश का सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल की कीमत है।   मध्यप्रदेश में 11 दिन में दाम ढाई से 3 रुपये प्रति लीटर तक बढोतरी हुई हैं। वहीं प्रदेश में सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल अनूपपुर में बिक रहा है। जहां शनिवार को एक लीटर पेट्रोल की कीमत 113.11 रुपये और डीजल की कीमत 96.34 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  26 March 2022

bhopal, Don

भोपाल। भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में शामिल होने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी.डी.शर्मा जबलपुर आए हुए हैं। मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने इस बात पर हैरानी जताई कि राहुल गांधी कांग्रेस के यूथ आइकॉन कैसे हैं? भाजपा के प्रदेश अध्यगक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि न जाने कैसे कांग्रेस के यूथ आइकॉन हैं राहुल गांधी। उन्होंने कहा कि वे यूथ आइकॉन हैं या नहीं, यह देश तय करेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जल्दी ही प्रदेश में यूथ कनेक्ट अभियान शुरू करने जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत समान विचारधारा वाले युवाओं को पार्टी से जोड़ा जाएगा। शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पीएम मोदी की अगुवाई में आगामी चुनावों में भी इतिहास रचेगी और पार्टी को जनता का समर्थन मिल रहा है। डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' पर अरविंद केजरीवाल के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि ये वो लोग हैं, जिनको देश से प्रेम नहीं। उन्होंने कहा कि कश्मीर पीड़ा पर आधारित म्यूजियम भोपाल में खोला जा रहा है। इसे लेकर डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री शिवराज से चर्चा की है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  26 March 2022

pachmari, Narottam Mishra ,Arvind Kejriwal , sleeper cell

पचमड़ी। नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी में प्रदेश की शिवराज सरकार का चिंतन शिविर चल रहा है। सरकार के सभी मंत्री पचमढ़ी पहुंचे हुए हैं। पचमढ़ी में शनिवार को गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल को टुकड़े-टुकड़े गैंग का स्लीपर सेल बताते हुए तंज कसा है।   गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कश्मीर और 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म के संदर्भ में बात करते हुए केजरीवाल के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वे टुकड़े-टुकड़े गैंग के स्लीपर सेल का रोल अदा कर रहे हैं। स्वरा भास्कर की फिल्म को टैक्स फ्री किया, उसे यूट्यूब पर डालने का क्यों नहीं कहा? यह देश की एकता अखंडता के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा, भाजपा पर कटाक्ष करने से पहले केजरीवाल अपने गिरेबान में झांक कर देखें। उन्होंने हमेशा देश को जोडऩे की जगह तोडऩे का काम ही किया है। भारत तेरे टुकड़े होंगे कहने वाले सबसे पहले केजरीवाल से मिलने पहुंचते हैं। केजरीवाल सेना पर सबसे पहले सवाल उठाते हैं।   बता दें कि भाजपा द्वारा दिल्ली में द कश्मीर फाइल फिल्म को टैक्स फ्री किये जाने की मांग पर शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा में बोलते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा को द कश्मीर फाइल्स फिल्म को यूट्यूब पर डाल देना चाहिए, ताकि सभी लोग इसे फ्री में देख सकें। कमलनाथ को भी घेरा इस दौरान गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ को जमकर घेरा। उन्होंने कमलनाथ पर बदलापुर की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार किसी की भी हो लेकिन जनहितैषी काम बंद नहीं किए जाते, लेकिन कमलनाथ सरकार ने संबल जैसी गरीबों की योजना और तीर्थ दर्शन जैसी योजना बंद कर दी। उन्होंने अपनी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि एमपी की योजनाओं को देशभर में एक्सेप्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि 2023 के लिए जनता मन बना चुकी है और यूपी के नतीजे देख लीजिए एमपी में कांग्रेस का यूपी से भी बुरा हाल होने वाला है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  26 March 2022

bhopal, Kashmir Files, Now Delhi Files,Bharat Files, Vivek Agnihotri

भोपाल। चित्र भारती के फिल्मोत्सव में पटकथा लेखन पर मास्टर क्लास में प्रख्यात फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की पटकथा के सूक्ष्म बिंदुओं को समझाते हुए छात्रों से सिनेमा से जुड़ी बातें भी साझा की। उन्होंने कहा कि 'द दिल्ली फाइल्स या भारत फाइल्स' के नाम की उनकी अगली फिल्म आने वाली हैं। अग्निहोत्री भोपाल में आयोजित चित्र भारती फिल्मोत्सव में आयोजित मास्टर में विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने द कश्मीर फाइल्स को लेकर कहा कि यह फिल्म कश्मीर में हुए नरसंहार में मारे गए लोगों श्रद्धांजलि देने का एक तरीका है। भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में शुक्रवार शाम को चित्र भारती फ़िल्म उत्सव का भव्य आगाज हुआ। इस फिल्मोत्सव के पहले दिन दो मास्टर क्लास का आयोजन किया गया। निर्देशन एवं साउंड डिजाइन पर पहली मास्टर क्लास को निर्देशक टीएस नागभरण एवं सुभाष साहू ने और पटकथा लेखन पर मास्टर क्लास को फ़िल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने संबोधित किया। प्रख्यात कन्नड फिल्म निर्देशक टीएस नागभरण ने कहा ये आज का सिनेमा फाल्के के समय की सिनेमा की दुनिया से बिलकुल अलग है। आज इस बात कि बहुत जरूरत है कि हम सिनेमा को पुनः परिभाषित करें। यह मेरा अनुभव है कि सिनेमा मूलतः शिक्षा है। आज का युवा वर्ग मीडिया से परिचालित है। आज का सिनेमा हमारे घर और हमारे जीवन का अभिन्न अंग बन गया है। यह सार्वभौमिक भाषा बोलने वाला माध्यम है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय सिनेमा हमेशा से जीवंत, विविधता से भरा और अपनी विशिष्ट पहचान की ताकत से पूर्ण रहा है। यही सिनेमा भारतीय सिनेमा का हृदय, आत्मा और भविष्य है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षण, प्रशिक्षण, कुशलता तथा रियाज करने पर जोर दिया। साउंड डिजाइन में सृजनात्मकता का है बहुत महत्व : साहू प्रख्यात साउंड डिजाइनर सुभाष साहू ने कहा कि सिनेमा कला से भी ज्यादा फलक वाला दृश्य माध्यम है। साउंड डिजाइन में सृजनात्मकता का बहुत महत्व है, क्योंकि यहाँ पुनः सृजन के साथ चुनना, छाँटना और मिश्रण करना पड़ता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ध्वनि हमारी चित्तवृत्तियो को प्रभावित करता है साथ ही हमारे अंतर्मन की भी रचना करता है। मास्टर क्लास का संयोजन कर रहे फ़िल्म निर्माता आकाशादित्य लामा ने अपील की कि बालीवुड के बदले भारतीय सिनेमा शब्द का प्रयोग किया जाना चाहिए। मास्टर क्लास का संचालन वरिष्ठ पत्रकार उमेश उपाध्याय ने किया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 March 2022

bhopal, Kashmir Files, Now Delhi Files,Bharat Files, Vivek Agnihotri

भोपाल। चित्र भारती के फिल्मोत्सव में पटकथा लेखन पर मास्टर क्लास में प्रख्यात फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की पटकथा के सूक्ष्म बिंदुओं को समझाते हुए छात्रों से सिनेमा से जुड़ी बातें भी साझा की। उन्होंने कहा कि 'द दिल्ली फाइल्स या भारत फाइल्स' के नाम की उनकी अगली फिल्म आने वाली हैं। अग्निहोत्री भोपाल में आयोजित चित्र भारती फिल्मोत्सव में आयोजित मास्टर में विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने द कश्मीर फाइल्स को लेकर कहा कि यह फिल्म कश्मीर में हुए नरसंहार में मारे गए लोगों श्रद्धांजलि देने का एक तरीका है। भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में शुक्रवार शाम को चित्र भारती फ़िल्म उत्सव का भव्य आगाज हुआ। इस फिल्मोत्सव के पहले दिन दो मास्टर क्लास का आयोजन किया गया। निर्देशन एवं साउंड डिजाइन पर पहली मास्टर क्लास को निर्देशक टीएस नागभरण एवं सुभाष साहू ने और पटकथा लेखन पर मास्टर क्लास को फ़िल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने संबोधित किया। प्रख्यात कन्नड फिल्म निर्देशक टीएस नागभरण ने कहा ये आज का सिनेमा फाल्के के समय की सिनेमा की दुनिया से बिलकुल अलग है। आज इस बात कि बहुत जरूरत है कि हम सिनेमा को पुनः परिभाषित करें। यह मेरा अनुभव है कि सिनेमा मूलतः शिक्षा है। आज का युवा वर्ग मीडिया से परिचालित है। आज का सिनेमा हमारे घर और हमारे जीवन का अभिन्न अंग बन गया है। यह सार्वभौमिक भाषा बोलने वाला माध्यम है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय सिनेमा हमेशा से जीवंत, विविधता से भरा और अपनी विशिष्ट पहचान की ताकत से पूर्ण रहा है। यही सिनेमा भारतीय सिनेमा का हृदय, आत्मा और भविष्य है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षण, प्रशिक्षण, कुशलता तथा रियाज करने पर जोर दिया। साउंड डिजाइन में सृजनात्मकता का है बहुत महत्व : साहू प्रख्यात साउंड डिजाइनर सुभाष साहू ने कहा कि सिनेमा कला से भी ज्यादा फलक वाला दृश्य माध्यम है। साउंड डिजाइन में सृजनात्मकता का बहुत महत्व है, क्योंकि यहाँ पुनः सृजन के साथ चुनना, छाँटना और मिश्रण करना पड़ता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ध्वनि हमारी चित्तवृत्तियो को प्रभावित करता है साथ ही हमारे अंतर्मन की भी रचना करता है। मास्टर क्लास का संयोजन कर रहे फ़िल्म निर्माता आकाशादित्य लामा ने अपील की कि बालीवुड के बदले भारतीय सिनेमा शब्द का प्रयोग किया जाना चाहिए। मास्टर क्लास का संचालन वरिष्ठ पत्रकार उमेश उपाध्याय ने किया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 March 2022

bhopal, Kashmir Files, Now Delhi Files,Bharat Files, Vivek Agnihotri

भोपाल। चित्र भारती के फिल्मोत्सव में पटकथा लेखन पर मास्टर क्लास में प्रख्यात फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की पटकथा के सूक्ष्म बिंदुओं को समझाते हुए छात्रों से सिनेमा से जुड़ी बातें भी साझा की। उन्होंने कहा कि 'द दिल्ली फाइल्स या भारत फाइल्स' के नाम की उनकी अगली फिल्म आने वाली हैं। अग्निहोत्री भोपाल में आयोजित चित्र भारती फिल्मोत्सव में आयोजित मास्टर में विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने द कश्मीर फाइल्स को लेकर कहा कि यह फिल्म कश्मीर में हुए नरसंहार में मारे गए लोगों श्रद्धांजलि देने का एक तरीका है। भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में शुक्रवार शाम को चित्र भारती फ़िल्म उत्सव का भव्य आगाज हुआ। इस फिल्मोत्सव के पहले दिन दो मास्टर क्लास का आयोजन किया गया। निर्देशन एवं साउंड डिजाइन पर पहली मास्टर क्लास को निर्देशक टीएस नागभरण एवं सुभाष साहू ने और पटकथा लेखन पर मास्टर क्लास को फ़िल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने संबोधित किया। प्रख्यात कन्नड फिल्म निर्देशक टीएस नागभरण ने कहा ये आज का सिनेमा फाल्के के समय की सिनेमा की दुनिया से बिलकुल अलग है। आज इस बात कि बहुत जरूरत है कि हम सिनेमा को पुनः परिभाषित करें। यह मेरा अनुभव है कि सिनेमा मूलतः शिक्षा है। आज का युवा वर्ग मीडिया से परिचालित है। आज का सिनेमा हमारे घर और हमारे जीवन का अभिन्न अंग बन गया है। यह सार्वभौमिक भाषा बोलने वाला माध्यम है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय सिनेमा हमेशा से जीवंत, विविधता से भरा और अपनी विशिष्ट पहचान की ताकत से पूर्ण रहा है। यही सिनेमा भारतीय सिनेमा का हृदय, आत्मा और भविष्य है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षण, प्रशिक्षण, कुशलता तथा रियाज करने पर जोर दिया। साउंड डिजाइन में सृजनात्मकता का है बहुत महत्व : साहू प्रख्यात साउंड डिजाइनर सुभाष साहू ने कहा कि सिनेमा कला से भी ज्यादा फलक वाला दृश्य माध्यम है। साउंड डिजाइन में सृजनात्मकता का बहुत महत्व है, क्योंकि यहाँ पुनः सृजन के साथ चुनना, छाँटना और मिश्रण करना पड़ता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ध्वनि हमारी चित्तवृत्तियो को प्रभावित करता है साथ ही हमारे अंतर्मन की भी रचना करता है। मास्टर क्लास का संयोजन कर रहे फ़िल्म निर्माता आकाशादित्य लामा ने अपील की कि बालीवुड के बदले भारतीय सिनेमा शब्द का प्रयोग किया जाना चाहिए। मास्टर क्लास का संचालन वरिष्ठ पत्रकार उमेश उपाध्याय ने किया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 March 2022

bhopal, Chief Minister, Vivek Agnihotri, planted saplings

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को राजधानी भोपाल के स्मार्ट उद्यान में कश्मीरी पंडितों की स्मृति में पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री चौहान ने द कश्मीर फाइल्स के निदेशक विवेक अग्निहोत्री तथा भोपाल निवासी कश्मीरी विस्थापितों के साथ बेल, रुद्राक्ष और शमी के पौधे लगाए। आज लगाए गए बेल को शारदा, रुद्राक्ष को शिव और शमी को स्वर्गीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति में श्यामा नाम दिया गया।   मुख्यमंत्री चौहान ने पौध-रोपण के बाद स्मार्ट पार्क में उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए कहा कि हमारे कश्मीरी भाई-बहन अपनी मातृभूमि छोड़ने के लिए विवश और मजबूर हुए। इसके बावजुद उन्होंने अपने ज्ञान से विश्व को आलोकित करने का काम किया है, हिम्मत नहीं हारी। मैं उनकी हिम्मत को प्रणाम करता हूँ। कश्मीर से विस्थापित पंडित परिवारों के दर्द को दुनिया ने जाना है। इस संबंध में विवेक अग्निहोत्री ने मध्यप्रदेश में संग्रहालय और कला केंद्र की स्थापना का सुझाव रखा है। राज्य सरकार इसके लिए स्थान और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराएगी। विवेक अग्निहोत्री ने भी मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा की।   उल्लेखनीय है कि शमी आयुर्वेद की दृष्टि से अत्यंत गुणकारी माना गया है। साथ ही यज्ञों में शमी वृक्ष की समिधाओं का प्रयोग शुभ माना गया है। बेल पत्र को बिल्व भी कहा जाता है। भगवान शिव को श्रद्धापूर्वक बेल पत्र चढ़ाया जाता है। रुद्राक्ष का पौधा आस्था का प्रतीक माना जाता है। इसके फल की मालाएँ भी धारण की जाती हैं। रुद्राक्ष धारण करने से सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। इसके बीज मुख्य रूप से भारत और नेपाल में आभूषण और माला के रूप में उपयोग किए जाते हैं। रुद्राक्ष हिमालय के प्रदेशों के अतिरिक्त असम, मध्यप्रदेश, उत्तरांचल, अरूणाचल प्रदेश, बंगाल में पर्याप्त मात्र में पाए जाते हैं। इसके अलावा दक्षिण भारत में भी रुद्राक्ष के वृक्ष देखे जा सकते हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 March 2022

bhopal, Bring positivity,your work, get success in life

(प्रवीण कक्कड़)  आपने एक शब्‍द सुना होगा सकारात्‍मक सोच या पॉजीटिव थिंकिंग। छात्र हो या खिलाड़ी, नौकरीपेशा हो या व्‍यापारी हर कोई अपने जीवन में सकारात्‍मक सोच लाना चाहता है, दूसरी ओर कोच हो या शिक्षक हर कोई अपने अनुयायी को सकारात्‍मक सोच की घुट्टी पिलाना चाहता है लेकिन इस प्रक्रिया में हम थोड़ी सी गलती करते हैं। सकारात्‍मक सोच का अर्थ है अपने काम को सकारात्‍मक बनाना न की केवल नतीजों के सकारात्‍मक सपनों में खो जाना। हम अपने कर्म, लगन और व्‍यवहार को सकारात्‍मक करने की जगह केवल मन चाहे नतीजे के सकारात्‍मक सपने पर फोकस करने लगते हैं और सोचतें हैं कि यह हमारी पॉजीटिव थिंकिंग हैं। ऐसे में हमारे सफलता के प्रयास में कमी आ जाती है और हमारे सपनों का महल गिर जाता है, फिर हम टूटने लगते हैं। नकारात्‍मकता हम पर हावी हो जाती है। ऐसे में जरूरत है कि हम सकारात्‍मकता के वास्‍तविक अर्थ को समझें। सकारात्‍मक सोच यह है कि हम अपनी काबिलियत पर विश्‍वास करें, लगन से काम में जुटें और पूरी ऊर्जा से काम को पूरा करें। फिर नतीजे अपने आप सकारात्मक हो जाएंगे। जीवन में सकारात्‍मक सोच का होना बहुत जरूरी है। यह भी सच है कि सकारात्‍मक सोच वाले व्‍यक्ति तेजी से आगे बढ़ते हैं व लक्ष्‍य को हासिल करते हैं लेकिन हमें समझना होगा कि सकारात्‍मक सोच है क्‍या… कुछ लोग कहते हैं जो मैं जीवन में जो पाना चाहता हूं वह मुझे मिल जाएगा, कुछ कहते हैं जैसा में सोच रहा हूं मेरे साथ वैसा ही होगा या कुछ कहते हैं मेरे साथ जीवन में कुछ बुरा हो ही नहीं सकता…अगर इस तरह के विचारों को आप सकारात्‍मक सोच मान रहे हैं तो मेरे अनुसार आप गलत हैं। केवल नतीजों के हसीन सपनों को लेकर खुशफहमी पाल लेना सकारात्‍मकता नहीं है। सकारात्‍मक सोच का सही अर्थ है अपने प्रयासों को लेकर सकारात्‍मक होना, ऊर्जावान होना और लगनशील होना। जीवन में आसपास के हालातों से असंतुष्‍ट नहीं होना और अपना 100 प्रतिशन देकर किसी काम में जोश व जूनून के साथ जुटे रहना भी सकारात्‍मक सोच है। आप सभी ने कभी न कभी क्रिकेट जरूर खेला होगा। जब हम किसी बॉल को मिस कर जाते हैं तो क्‍या मैदान छोड़कर चले जाते हैं, नहीं… हम अगली बॉल का इंतजार करते हैं और उस पर शॉट लगाने के लिए फोकस होते हैं। ऐसे ही अगर किसी बॉल पर छक्‍का मार देते हैं तो क्‍या नाचते हुए मैदान से बाहर चले जाते हैं, नहीं ना, फिर अगली बॉल का इंतजार करते हैं और बेहतर शॉट लगाने की योजना बनाते हैं। जीवन के क्रिकेट में जब तक हम जीवित हैं तब तक हम कभी आऊट नहीं होते न ही कभी गेंद खत्‍म होती हैं, सफलता रूपी रन बनाने के लिए अवसर रूपी गेंद लगातार आती रहती हैं। जीवन में बस इस एप्रोच की जरूरत है कि कोई अवसर छूट गया तो उसका अफसोस न करें, न ही जीवन से हार मानें, बल्कि अगले अवसर पर फोकस करें। इसी तरह अगर कोई सफलता मिल गई तो उसकी आत्‍ममुग्‍धता में खोएं नहीं बल्कि अगली सफलता के लिए रास्‍ता तैयार करने में जुट जाएं… यही सकारात्‍मकता है। अगर आप छात्र हैं और आपने लक्ष्‍य बनाया कि मुझे 95 प्रतिशत अंक हासिल करना है लेकिन आप लक्ष्‍य से पिछड़ गए तो हतोत्‍साहित न हों क्‍योंकि जिंदगी की गेंदबाजी जारी है, अगली गेंद पर इससे बेहतर प्रदर्शन का अवसर खुला है। अगर आप नौकरी के लिए इंटरव्‍यू देने गए हैं तो यह मत सोचिए कि नौकरी मुझे मिलेगी या नहीं, बल्कि यह सोचिए कि इस संस्‍थान को आगे बढ़ाने के लिए मैं क्‍या-क्‍या कर सकता हूं। अपना 100 प्रतिशत कैसे दे सकता हूं। यह उत्‍साह आपके व्‍यवहार में नजर आएगा और नौकरी आपको जरूर मिलेगी। स्‍वयं को काबिल बनाने में सकारात्‍मक सोच रखिए, नतीजे खुद-ब-खुद ही सकारात्‍मक आ जाएंगे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 March 2022

bhopal, Bring positivity,your work, get success in life

(प्रवीण कक्कड़)  आपने एक शब्‍द सुना होगा सकारात्‍मक सोच या पॉजीटिव थिंकिंग। छात्र हो या खिलाड़ी, नौकरीपेशा हो या व्‍यापारी हर कोई अपने जीवन में सकारात्‍मक सोच लाना चाहता है, दूसरी ओर कोच हो या शिक्षक हर कोई अपने अनुयायी को सकारात्‍मक सोच की घुट्टी पिलाना चाहता है लेकिन इस प्रक्रिया में हम थोड़ी सी गलती करते हैं। सकारात्‍मक सोच का अर्थ है अपने काम को सकारात्‍मक बनाना न की केवल नतीजों के सकारात्‍मक सपनों में खो जाना। हम अपने कर्म, लगन और व्‍यवहार को सकारात्‍मक करने की जगह केवल मन चाहे नतीजे के सकारात्‍मक सपने पर फोकस करने लगते हैं और सोचतें हैं कि यह हमारी पॉजीटिव थिंकिंग हैं। ऐसे में हमारे सफलता के प्रयास में कमी आ जाती है और हमारे सपनों का महल गिर जाता है, फिर हम टूटने लगते हैं। नकारात्‍मकता हम पर हावी हो जाती है। ऐसे में जरूरत है कि हम सकारात्‍मकता के वास्‍तविक अर्थ को समझें। सकारात्‍मक सोच यह है कि हम अपनी काबिलियत पर विश्‍वास करें, लगन से काम में जुटें और पूरी ऊर्जा से काम को पूरा करें। फिर नतीजे अपने आप सकारात्मक हो जाएंगे। जीवन में सकारात्‍मक सोच का होना बहुत जरूरी है। यह भी सच है कि सकारात्‍मक सोच वाले व्‍यक्ति तेजी से आगे बढ़ते हैं व लक्ष्‍य को हासिल करते हैं लेकिन हमें समझना होगा कि सकारात्‍मक सोच है क्‍या… कुछ लोग कहते हैं जो मैं जीवन में जो पाना चाहता हूं वह मुझे मिल जाएगा, कुछ कहते हैं जैसा में सोच रहा हूं मेरे साथ वैसा ही होगा या कुछ कहते हैं मेरे साथ जीवन में कुछ बुरा हो ही नहीं सकता…अगर इस तरह के विचारों को आप सकारात्‍मक सोच मान रहे हैं तो मेरे अनुसार आप गलत हैं। केवल नतीजों के हसीन सपनों को लेकर खुशफहमी पाल लेना सकारात्‍मकता नहीं है। सकारात्‍मक सोच का सही अर्थ है अपने प्रयासों को लेकर सकारात्‍मक होना, ऊर्जावान होना और लगनशील होना। जीवन में आसपास के हालातों से असंतुष्‍ट नहीं होना और अपना 100 प्रतिशन देकर किसी काम में जोश व जूनून के साथ जुटे रहना भी सकारात्‍मक सोच है। आप सभी ने कभी न कभी क्रिकेट जरूर खेला होगा। जब हम किसी बॉल को मिस कर जाते हैं तो क्‍या मैदान छोड़कर चले जाते हैं, नहीं… हम अगली बॉल का इंतजार करते हैं और उस पर शॉट लगाने के लिए फोकस होते हैं। ऐसे ही अगर किसी बॉल पर छक्‍का मार देते हैं तो क्‍या नाचते हुए मैदान से बाहर चले जाते हैं, नहीं ना, फिर अगली बॉल का इंतजार करते हैं और बेहतर शॉट लगाने की योजना बनाते हैं। जीवन के क्रिकेट में जब तक हम जीवित हैं तब तक हम कभी आऊट नहीं होते न ही कभी गेंद खत्‍म होती हैं, सफलता रूपी रन बनाने के लिए अवसर रूपी गेंद लगातार आती रहती हैं। जीवन में बस इस एप्रोच की जरूरत है कि कोई अवसर छूट गया तो उसका अफसोस न करें, न ही जीवन से हार मानें, बल्कि अगले अवसर पर फोकस करें। इसी तरह अगर कोई सफलता मिल गई तो उसकी आत्‍ममुग्‍धता में खोएं नहीं बल्कि अगली सफलता के लिए रास्‍ता तैयार करने में जुट जाएं… यही सकारात्‍मकता है। अगर आप छात्र हैं और आपने लक्ष्‍य बनाया कि मुझे 95 प्रतिशत अंक हासिल करना है लेकिन आप लक्ष्‍य से पिछड़ गए तो हतोत्‍साहित न हों क्‍योंकि जिंदगी की गेंदबाजी जारी है, अगली गेंद पर इससे बेहतर प्रदर्शन का अवसर खुला है। अगर आप नौकरी के लिए इंटरव्‍यू देने गए हैं तो यह मत सोचिए कि नौकरी मुझे मिलेगी या नहीं, बल्कि यह सोचिए कि इस संस्‍थान को आगे बढ़ाने के लिए मैं क्‍या-क्‍या कर सकता हूं। अपना 100 प्रतिशत कैसे दे सकता हूं। यह उत्‍साह आपके व्‍यवहार में नजर आएगा और नौकरी आपको जरूर मिलेगी। स्‍वयं को काबिल बनाने में सकारात्‍मक सोच रखिए, नतीजे खुद-ब-खुद ही सकारात्‍मक आ जाएंगे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 March 2022

bhopal, Bring positivity,your work, get success in life

(प्रवीण कक्कड़)  आपने एक शब्‍द सुना होगा सकारात्‍मक सोच या पॉजीटिव थिंकिंग। छात्र हो या खिलाड़ी, नौकरीपेशा हो या व्‍यापारी हर कोई अपने जीवन में सकारात्‍मक सोच लाना चाहता है, दूसरी ओर कोच हो या शिक्षक हर कोई अपने अनुयायी को सकारात्‍मक सोच की घुट्टी पिलाना चाहता है लेकिन इस प्रक्रिया में हम थोड़ी सी गलती करते हैं। सकारात्‍मक सोच का अर्थ है अपने काम को सकारात्‍मक बनाना न की केवल नतीजों के सकारात्‍मक सपनों में खो जाना। हम अपने कर्म, लगन और व्‍यवहार को सकारात्‍मक करने की जगह केवल मन चाहे नतीजे के सकारात्‍मक सपने पर फोकस करने लगते हैं और सोचतें हैं कि यह हमारी पॉजीटिव थिंकिंग हैं। ऐसे में हमारे सफलता के प्रयास में कमी आ जाती है और हमारे सपनों का महल गिर जाता है, फिर हम टूटने लगते हैं। नकारात्‍मकता हम पर हावी हो जाती है। ऐसे में जरूरत है कि हम सकारात्‍मकता के वास्‍तविक अर्थ को समझें। सकारात्‍मक सोच यह है कि हम अपनी काबिलियत पर विश्‍वास करें, लगन से काम में जुटें और पूरी ऊर्जा से काम को पूरा करें। फिर नतीजे अपने आप सकारात्मक हो जाएंगे। जीवन में सकारात्‍मक सोच का होना बहुत जरूरी है। यह भी सच है कि सकारात्‍मक सोच वाले व्‍यक्ति तेजी से आगे बढ़ते हैं व लक्ष्‍य को हासिल करते हैं लेकिन हमें समझना होगा कि सकारात्‍मक सोच है क्‍या… कुछ लोग कहते हैं जो मैं जीवन में जो पाना चाहता हूं वह मुझे मिल जाएगा, कुछ कहते हैं जैसा में सोच रहा हूं मेरे साथ वैसा ही होगा या कुछ कहते हैं मेरे साथ जीवन में कुछ बुरा हो ही नहीं सकता…अगर इस तरह के विचारों को आप सकारात्‍मक सोच मान रहे हैं तो मेरे अनुसार आप गलत हैं। केवल नतीजों के हसीन सपनों को लेकर खुशफहमी पाल लेना सकारात्‍मकता नहीं है। सकारात्‍मक सोच का सही अर्थ है अपने प्रयासों को लेकर सकारात्‍मक होना, ऊर्जावान होना और लगनशील होना। जीवन में आसपास के हालातों से असंतुष्‍ट नहीं होना और अपना 100 प्रतिशन देकर किसी काम में जोश व जूनून के साथ जुटे रहना भी सकारात्‍मक सोच है। आप सभी ने कभी न कभी क्रिकेट जरूर खेला होगा। जब हम किसी बॉल को मिस कर जाते हैं तो क्‍या मैदान छोड़कर चले जाते हैं, नहीं… हम अगली बॉल का इंतजार करते हैं और उस पर शॉट लगाने के लिए फोकस होते हैं। ऐसे ही अगर किसी बॉल पर छक्‍का मार देते हैं तो क्‍या नाचते हुए मैदान से बाहर चले जाते हैं, नहीं ना, फिर अगली बॉल का इंतजार करते हैं और बेहतर शॉट लगाने की योजना बनाते हैं। जीवन के क्रिकेट में जब तक हम जीवित हैं तब तक हम कभी आऊट नहीं होते न ही कभी गेंद खत्‍म होती हैं, सफलता रूपी रन बनाने के लिए अवसर रूपी गेंद लगातार आती रहती हैं। जीवन में बस इस एप्रोच की जरूरत है कि कोई अवसर छूट गया तो उसका अफसोस न करें, न ही जीवन से हार मानें, बल्कि अगले अवसर पर फोकस करें। इसी तरह अगर कोई सफलता मिल गई तो उसकी आत्‍ममुग्‍धता में खोएं नहीं बल्कि अगली सफलता के लिए रास्‍ता तैयार करने में जुट जाएं… यही सकारात्‍मकता है। अगर आप छात्र हैं और आपने लक्ष्‍य बनाया कि मुझे 95 प्रतिशत अंक हासिल करना है लेकिन आप लक्ष्‍य से पिछड़ गए तो हतोत्‍साहित न हों क्‍योंकि जिंदगी की गेंदबाजी जारी है, अगली गेंद पर इससे बेहतर प्रदर्शन का अवसर खुला है। अगर आप नौकरी के लिए इंटरव्‍यू देने गए हैं तो यह मत सोचिए कि नौकरी मुझे मिलेगी या नहीं, बल्कि यह सोचिए कि इस संस्‍थान को आगे बढ़ाने के लिए मैं क्‍या-क्‍या कर सकता हूं। अपना 100 प्रतिशत कैसे दे सकता हूं। यह उत्‍साह आपके व्‍यवहार में नजर आएगा और नौकरी आपको जरूर मिलेगी। स्‍वयं को काबिल बनाने में सकारात्‍मक सोच रखिए, नतीजे खुद-ब-खुद ही सकारात्‍मक आ जाएंगे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 March 2022

bhopal, Bring positivity,your work, get success in life

(प्रवीण कक्कड़)  आपने एक शब्‍द सुना होगा सकारात्‍मक सोच या पॉजीटिव थिंकिंग। छात्र हो या खिलाड़ी, नौकरीपेशा हो या व्‍यापारी हर कोई अपने जीवन में सकारात्‍मक सोच लाना चाहता है, दूसरी ओर कोच हो या शिक्षक हर कोई अपने अनुयायी को सकारात्‍मक सोच की घुट्टी पिलाना चाहता है लेकिन इस प्रक्रिया में हम थोड़ी सी गलती करते हैं। सकारात्‍मक सोच का अर्थ है अपने काम को सकारात्‍मक बनाना न की केवल नतीजों के सकारात्‍मक सपनों में खो जाना। हम अपने कर्म, लगन और व्‍यवहार को सकारात्‍मक करने की जगह केवल मन चाहे नतीजे के सकारात्‍मक सपने पर फोकस करने लगते हैं और सोचतें हैं कि यह हमारी पॉजीटिव थिंकिंग हैं। ऐसे में हमारे सफलता के प्रयास में कमी आ जाती है और हमारे सपनों का महल गिर जाता है, फिर हम टूटने लगते हैं। नकारात्‍मकता हम पर हावी हो जाती है। ऐसे में जरूरत है कि हम सकारात्‍मकता के वास्‍तविक अर्थ को समझें। सकारात्‍मक सोच यह है कि हम अपनी काबिलियत पर विश्‍वास करें, लगन से काम में जुटें और पूरी ऊर्जा से काम को पूरा करें। फिर नतीजे अपने आप सकारात्मक हो जाएंगे। जीवन में सकारात्‍मक सोच का होना बहुत जरूरी है। यह भी सच है कि सकारात्‍मक सोच वाले व्‍यक्ति तेजी से आगे बढ़ते हैं व लक्ष्‍य को हासिल करते हैं लेकिन हमें समझना होगा कि सकारात्‍मक सोच है क्‍या… कुछ लोग कहते हैं जो मैं जीवन में जो पाना चाहता हूं वह मुझे मिल जाएगा, कुछ कहते हैं जैसा में सोच रहा हूं मेरे साथ वैसा ही होगा या कुछ कहते हैं मेरे साथ जीवन में कुछ बुरा हो ही नहीं सकता…अगर इस तरह के विचारों को आप सकारात्‍मक सोच मान रहे हैं तो मेरे अनुसार आप गलत हैं। केवल नतीजों के हसीन सपनों को लेकर खुशफहमी पाल लेना सकारात्‍मकता नहीं है। सकारात्‍मक सोच का सही अर्थ है अपने प्रयासों को लेकर सकारात्‍मक होना, ऊर्जावान होना और लगनशील होना। जीवन में आसपास के हालातों से असंतुष्‍ट नहीं होना और अपना 100 प्रतिशन देकर किसी काम में जोश व जूनून के साथ जुटे रहना भी सकारात्‍मक सोच है। आप सभी ने कभी न कभी क्रिकेट जरूर खेला होगा। जब हम किसी बॉल को मिस कर जाते हैं तो क्‍या मैदान छोड़कर चले जाते हैं, नहीं… हम अगली बॉल का इंतजार करते हैं और उस पर शॉट लगाने के लिए फोकस होते हैं। ऐसे ही अगर किसी बॉल पर छक्‍का मार देते हैं तो क्‍या नाचते हुए मैदान से बाहर चले जाते हैं, नहीं ना, फिर अगली बॉल का इंतजार करते हैं और बेहतर शॉट लगाने की योजना बनाते हैं। जीवन के क्रिकेट में जब तक हम जीवित हैं तब तक हम कभी आऊट नहीं होते न ही कभी गेंद खत्‍म होती हैं, सफलता रूपी रन बनाने के लिए अवसर रूपी गेंद लगातार आती रहती हैं। जीवन में बस इस एप्रोच की जरूरत है कि कोई अवसर छूट गया तो उसका अफसोस न करें, न ही जीवन से हार मानें, बल्कि अगले अवसर पर फोकस करें। इसी तरह अगर कोई सफलता मिल गई तो उसकी आत्‍ममुग्‍धता में खोएं नहीं बल्कि अगली सफलता के लिए रास्‍ता तैयार करने में जुट जाएं… यही सकारात्‍मकता है। अगर आप छात्र हैं और आपने लक्ष्‍य बनाया कि मुझे 95 प्रतिशत अंक हासिल करना है लेकिन आप लक्ष्‍य से पिछड़ गए तो हतोत्‍साहित न हों क्‍योंकि जिंदगी की गेंदबाजी जारी है, अगली गेंद पर इससे बेहतर प्रदर्शन का अवसर खुला है। अगर आप नौकरी के लिए इंटरव्‍यू देने गए हैं तो यह मत सोचिए कि नौकरी मुझे मिलेगी या नहीं, बल्कि यह सोचिए कि इस संस्‍थान को आगे बढ़ाने के लिए मैं क्‍या-क्‍या कर सकता हूं। अपना 100 प्रतिशत कैसे दे सकता हूं। यह उत्‍साह आपके व्‍यवहार में नजर आएगा और नौकरी आपको जरूर मिलेगी। स्‍वयं को काबिल बनाने में सकारात्‍मक सोच रखिए, नतीजे खुद-ब-खुद ही सकारात्‍मक आ जाएंगे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 March 2022

bhopal, Notice , IAS Niyaz Khan , film

भोपाल। 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म को लेकर विवादित ट्वीट कर सुर्खियों में आने वाले आईएएस नियाज खान को राज्य शासन ने नोटिस जारी किया है। उन्हें यह नोटिस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर जारी किए गए बयान को लेकर दिया है। आईएएस नियाज खान मप्र शासन के पीडब्ल्यूडी विभाग में उप सचिव हैं। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की तर्ज पर गोधरा कांड पर भी फिल्म बनाने की मांग करने करते हुए प्रधानमंत्री मोदी को लेकर एक बयान जारी किया था। इस मामले में सामान्य प्रशासन विभाग ने उन्हें नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब तलब किया है। नियाज खान को भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि उन्होंने सिविल सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन किया है। नोटिस में यह जवाब मांगा गया है कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बयान क्यों जारी किया। नियाज खान ने 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था- मुस्लिम कीड़े नहीं, उनके नरसंहार पर भी फिल्म बनाएं। उनके इस ट्वीट पर राजनीति भी गरमा गई थी। उनके छेड़े गए इस ट्वीट वॉर में भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा और फिर दिग्विजय सिंह भी कूद गए थे। इस मामले में राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उन्हें नोटिस देने की बात कही थी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 March 2022

bhopal, Notice , IAS Niyaz Khan , film

भोपाल। 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म को लेकर विवादित ट्वीट कर सुर्खियों में आने वाले आईएएस नियाज खान को राज्य शासन ने नोटिस जारी किया है। उन्हें यह नोटिस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर जारी किए गए बयान को लेकर दिया है। आईएएस नियाज खान मप्र शासन के पीडब्ल्यूडी विभाग में उप सचिव हैं। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की तर्ज पर गोधरा कांड पर भी फिल्म बनाने की मांग करने करते हुए प्रधानमंत्री मोदी को लेकर एक बयान जारी किया था। इस मामले में सामान्य प्रशासन विभाग ने उन्हें नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब तलब किया है। नियाज खान को भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि उन्होंने सिविल सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन किया है। नोटिस में यह जवाब मांगा गया है कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बयान क्यों जारी किया। नियाज खान ने 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था- मुस्लिम कीड़े नहीं, उनके नरसंहार पर भी फिल्म बनाएं। उनके इस ट्वीट पर राजनीति भी गरमा गई थी। उनके छेड़े गए इस ट्वीट वॉर में भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा और फिर दिग्विजय सिंह भी कूद गए थे। इस मामले में राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उन्हें नोटिस देने की बात कही थी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 March 2022

bhopal,Organize Vidyapeeth , state also, Minister Dr. Mishra

भोपाल। संसदीय कार्य एवं गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पंडित कुंजीलाल दुबे राष्ट्रीय संसदीय विद्यापीठ द्वारा संचालित गतिविधियों का आयोजन प्रदेश के अन्य अंचलों में भी करने के निर्देश दिये। मंत्री डॉ. मिश्रा गुरुवार को मंत्रालय में संसदीय विद्यापीठ की प्रबंध समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष जबलपुर विधायक अशोक रोहाणी, समिति सदस्य प्रकाश तिवारी, अपर मुख्य सचिव संसदीय कार्य आई.सी.पी. केशरी, विद्यापीठ की संचालिका डॉ. प्रतिमा यादव और अन्य सदस्य उपस्थित रहे।     मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि संसदीय विद्यापीठ द्वारा किये जाने वाले आयोजनों में उपाध्यक्ष रोहाणी सहित अन्य सदस्यों को आमंत्रित किया जाना सुनिश्चित करें। कार्यक्रमों का आयोजन समिति सदस्यों से चर्चा कर तय किए जाएं। बैठक में अकादमी की संचालिका ने अकादमी द्वारा संचालित की जाने वाली गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होंने समिति के समक्ष प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 March 2022

bhopal, Congress demanded , government , issue a white paper

भोपाल। प्रदेश पर पौने तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज हो गया है। इस हिसाब से प्रत्येक व्यक्ति 50 हजार रुपये का कर्जदार हो गया है। प्रदेश सरकार आर्थिक स्थिति को लेकर श्वेत पत्र जारी करे, ताकि जनता को भी हकीकत का पता चल सके। यह बात कांग्रेस नेता सज्जनसिंह वर्मा, विजयलक्ष्मी साधौ और जीतू पटवारी ने गुरुवार को आयोजित संयुक्त पत्रकारवार्ता में कही। कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश में माफिया के विरुद्ध हो रही कार्रवाई को गुमराह करने की राजनीति करार दिया। तीनों नेताओं ने पत्रकार वार्ता में कहा कि शिवराज सरकार के राज में प्रदेश की आर्थिक स्थिति बदतर होती जा रही है। सरकार आय का बड़ा हिस्सा कर्ज और ब्याज की अदायगी में खर्च कर रही है। यह बोझ और बढ़ता जाएगा क्योंकि हर माह कर्ज लिया जा रहा है। उन्होंने माफिया के विरुद्ध कार्रवाई को दिखावा करार देते हुए कहा कि रेत और शराब का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के व्यक्तियों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं और बच्चियों का अपहरण हो रहा है। बेरोजगारी चरम पर है। रोजगार मेलों के नाम पर दिखावा किया जा रहा है। वास्तव में किसी को काम नहीं मिल रहा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि किसान और घरेलू उपभोक्ताओं को बड़े-बड़े बिजली के बिल थमाए जा रहे हैं। 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान बिना बिजली खरीदी ही कर दिया गया। सिंगाजी पावर प्लांट दो साल से बंद हैं। इंदौर मेट्रो रेल परियोजना की लागत छह हजार करोड़ रुपये से बढ़ाकर आठ हजार करोड़ रुपये हो गई है। सिंचाई परियोजनाओं के लिए पाइप की खरीदी में गड़बड़ी की आज तक जांच पूरी नहीं हुई। भ्रष्टाचार के मामले बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन किसी वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। लोकायुक्त और राज्य आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ में सैकड़ों मामले लंबित हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 March 2022

indore, BJP leader,son murdered

इंदौर। इंदौर के किशनगंज में बुधवार देर रात भाजपा नेता के बेटे की हत्या कर दी गई। इससे नाराज ग्रामीणों ने एबी रोड पर चक्काजाम कर दिया और ट्रक में आग लगा दी। इससे इंदौर व पीथमपुर की ओर करीब दस किमी तक लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंचे मीडियाकर्मी और पुलिसकर्मियों से मारपीट भी की। क्षेत्र में बढ़ते तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना के बाद भाजपा और कांग्रेस के नेता भी पहुंच गए। जानकारी के अनुसार विवाद की शुरूआत बोरिंग को लेकर हुई थी। किशनगंज थाना क्षेत्र के गांव पिगडंबर में बुधवार दोपहर में एक कालोनी में बोरिंग लगाने को लेकर विवाद हुआ था। जिस प्लाट पर बोरिंग हो रहा था, वह संगीता राजेश मेव के नाम पर है। देर रात भाजपा के पूर्व ग्रामीण उपाध्यक्ष नेता उदल सिंह ठाकुर का बेटा सुजीत ठाकुर अपने दोस्तों के साथ राऊ की होटल से लौट रहा था। बोरिंग को लेकर उसने पास में रहने वाले कुलदीप पवार ने धूल कम उड़ाने के लिए कहा। इस पर सुजीत और कुलदीप का विवाद हो गया। विवाद बढऩे पर सुजीत ने महू से कुछ लोग भी बुलवा लिए। बड़ी संख्या में महू से आए लोग चाकूबाजी करने लगे। इस दौरान कुलदीप पंवार से मारपीट की गई। इसमें कुलदीप गंभीर घायल हो गए। कुलदीप भागते हुए फोरलेन तक आ गया। यहां पहले से मौजूद हथियारबंद लोगों ने सुजीत और उसके दोस्तों पर हमला किया। इसमें सुजीत (20) के पेट और सीने में चाकू लगने से मौत हो गई। हमले में पिंटू, विरेंद्र, मादू चौहान, जगदीश चौहान, कुलदीप पवार और धर्मेंद्र जनवार घायल है। सभी को गंभीर हालत में चोइथराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौत के बाद हाइवे पर लगाया जाम सुजीत लॉ का विद्यार्थी था। उसकी मौत सेे लोग भडक़ गए और एबी रोड पर चक्काजाम कर दिया। हंगामा कर रहे लोगों ने कई गाडिय़ों में तोडफ़ोड़ की, वहीं एक बाइक और एक एसयूवी में आग लगा दी। इस दौरान लाठी-डंडों के साथ धारदार हथियार भी चले। एबी रोड पर तीन घंटे करीब 7 किमी लंबा जाम लगा रहा। मौके पर पहुंची किशनगंज थाने की पुलिस ने भीड़ को हटाने का प्रयास किया पहुंची लेकिन असफल रही। एसडीएम जैन ने जानकारी कलेक्टर समेत दूसरे अधिकारियों को दी। इंदौर से डीआइजी देहात चंद्रशेखर सोलंकी पुलिस बल के साथ महू पहुंचे। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का गोला छोड़ा गया। इसके बाद पुलिस ने रात 11 बजे जाम को खुलवाया। देर रात तक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पूरे मामले पर नजर बनाए रहे। मामले में पुलिस ने आरोपित लोकेश वर्मा उर्फ राजा व राकेश को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के घर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर बुधवार रात हुए हत्याकांड के मामले में प्रशासन ने गुरुवार सुबह से ही गुर्जर खेड़ा में आरोपितों के घर तोडऩे शुरू कर दिए। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सुबह से ही बड़ी संख्या में यहां पहुंचे हुए हैं और जांच पड़ताल कर रहे हैं। यहां आरोपितों के देवपुरी कालोनी गुर्जर खेड़ा स्थित दोनों मकानों को तोडऩे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यहां पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और तमाम फोर्स लगा हुआ है। हमला करने वाले परिवार के लोग रात में ही घर छोडक़र चले गए थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 March 2022

indore, BJP leader,son murdered

इंदौर। इंदौर के किशनगंज में बुधवार देर रात भाजपा नेता के बेटे की हत्या कर दी गई। इससे नाराज ग्रामीणों ने एबी रोड पर चक्काजाम कर दिया और ट्रक में आग लगा दी। इससे इंदौर व पीथमपुर की ओर करीब दस किमी तक लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंचे मीडियाकर्मी और पुलिसकर्मियों से मारपीट भी की। क्षेत्र में बढ़ते तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना के बाद भाजपा और कांग्रेस के नेता भी पहुंच गए। जानकारी के अनुसार विवाद की शुरूआत बोरिंग को लेकर हुई थी। किशनगंज थाना क्षेत्र के गांव पिगडंबर में बुधवार दोपहर में एक कालोनी में बोरिंग लगाने को लेकर विवाद हुआ था। जिस प्लाट पर बोरिंग हो रहा था, वह संगीता राजेश मेव के नाम पर है। देर रात भाजपा के पूर्व ग्रामीण उपाध्यक्ष नेता उदल सिंह ठाकुर का बेटा सुजीत ठाकुर अपने दोस्तों के साथ राऊ की होटल से लौट रहा था। बोरिंग को लेकर उसने पास में रहने वाले कुलदीप पवार ने धूल कम उड़ाने के लिए कहा। इस पर सुजीत और कुलदीप का विवाद हो गया। विवाद बढऩे पर सुजीत ने महू से कुछ लोग भी बुलवा लिए। बड़ी संख्या में महू से आए लोग चाकूबाजी करने लगे। इस दौरान कुलदीप पंवार से मारपीट की गई। इसमें कुलदीप गंभीर घायल हो गए। कुलदीप भागते हुए फोरलेन तक आ गया। यहां पहले से मौजूद हथियारबंद लोगों ने सुजीत और उसके दोस्तों पर हमला किया। इसमें सुजीत (20) के पेट और सीने में चाकू लगने से मौत हो गई। हमले में पिंटू, विरेंद्र, मादू चौहान, जगदीश चौहान, कुलदीप पवार और धर्मेंद्र जनवार घायल है। सभी को गंभीर हालत में चोइथराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौत के बाद हाइवे पर लगाया जाम सुजीत लॉ का विद्यार्थी था। उसकी मौत सेे लोग भडक़ गए और एबी रोड पर चक्काजाम कर दिया। हंगामा कर रहे लोगों ने कई गाडिय़ों में तोडफ़ोड़ की, वहीं एक बाइक और एक एसयूवी में आग लगा दी। इस दौरान लाठी-डंडों के साथ धारदार हथियार भी चले। एबी रोड पर तीन घंटे करीब 7 किमी लंबा जाम लगा रहा। मौके पर पहुंची किशनगंज थाने की पुलिस ने भीड़ को हटाने का प्रयास किया पहुंची लेकिन असफल रही। एसडीएम जैन ने जानकारी कलेक्टर समेत दूसरे अधिकारियों को दी। इंदौर से डीआइजी देहात चंद्रशेखर सोलंकी पुलिस बल के साथ महू पहुंचे। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का गोला छोड़ा गया। इसके बाद पुलिस ने रात 11 बजे जाम को खुलवाया। देर रात तक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पूरे मामले पर नजर बनाए रहे। मामले में पुलिस ने आरोपित लोकेश वर्मा उर्फ राजा व राकेश को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के घर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर बुधवार रात हुए हत्याकांड के मामले में प्रशासन ने गुरुवार सुबह से ही गुर्जर खेड़ा में आरोपितों के घर तोडऩे शुरू कर दिए। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सुबह से ही बड़ी संख्या में यहां पहुंचे हुए हैं और जांच पड़ताल कर रहे हैं। यहां आरोपितों के देवपुरी कालोनी गुर्जर खेड़ा स्थित दोनों मकानों को तोडऩे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यहां पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और तमाम फोर्स लगा हुआ है। हमला करने वाले परिवार के लोग रात में ही घर छोडक़र चले गए थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 March 2022

bhopal,Five-day week ,arrangement ,government offices

भोपाल । शासकीय कार्यालयों के कार्य-दिवस सप्ताह में 5 दिवस (सोमवार से शुक्रवार) की व्यवस्था 30 जून 2022 तक प्रभावशील रहेगी।   सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. श्रीनिवास शर्मा ने बुधवार को बताया कि राज्य शासन द्वारा कोविड-19 महामारी के रोकथाम एवं बचाव के संबंध में सम्पूर्ण प्रदेश के शासकीय कार्यालयों के कार्य-दिवस सप्ताह में 5 दिवस (सोमवार से शुक्रवार) निर्धारित किए गये थे। यह आदेश 31 मार्च 2022 तक प्रभावशील था, जिसे 30 जून 2022 तक बढ़ाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  23 March 2022

bhopal,Five-day week ,arrangement ,government offices

भोपाल । शासकीय कार्यालयों के कार्य-दिवस सप्ताह में 5 दिवस (सोमवार से शुक्रवार) की व्यवस्था 30 जून 2022 तक प्रभावशील रहेगी।   सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. श्रीनिवास शर्मा ने बुधवार को बताया कि राज्य शासन द्वारा कोविड-19 महामारी के रोकथाम एवं बचाव के संबंध में सम्पूर्ण प्रदेश के शासकीय कार्यालयों के कार्य-दिवस सप्ताह में 5 दिवस (सोमवार से शुक्रवार) निर्धारित किए गये थे। यह आदेश 31 मार्च 2022 तक प्रभावशील था, जिसे 30 जून 2022 तक बढ़ाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  23 March 2022

bhopal, With social harmony, state government , Shivraj

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सभी वर्गों के लिए सामाजिक समरसता के साथ, सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबी जाति देखकर नहीं आती, सामान्य वर्ग की पीड़ा और दर्द हम समझते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर होने पर भी इस वर्ग के लिए किसी से कुछ मांगना कठिन होता है। भारतीय संस्कृति में प्रत्येक विचार को स्वीकार करने, उसे सम्मान और स्थान देने की परंपरा रही है। हम सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। उक्त बातें मुख्यमंत्री चौहान ने बुधवार को मध्यप्रदेश राज्य सामान्य वर्ग आयोग द्वारा प्रशासन अकादमी में दो दिवसीय कार्यशाला के शुभारंभ-सत्र को संबोधित करते हुए कही।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सामान्य वर्ग के कल्याण के लिए पूर्व में आयोग द्वारा दी गई अनुशंसाओं का क्रियान्वयन हुआ है। सामान्य वर्ग के गरीब बच्चों के लिए सामान्य निर्धन वर्ग छात्रवृत्ति योजना, स्वामी विवेकानन्द प्री-मेट्रिक छात्रवृत्ति योजना, सुदामा शिष्यवृत्ति योजना, वीरांगना लक्ष्मीबाई साईकिल वितरण योजना और डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना संचालित हैं। साथ ही व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के लिए विक्रमादित्य नि:शुल्क शिक्षा योजना, संदीपनि संस्कृत भाषा प्रसार योजना, आचार्य विद्यासागर गौ-संवर्धन योजना तथा उच्च शिक्षा ऋण गारंटी योजना का क्रियान्वयन भी जारी है।चौहान ने कहा कि नई परिस्थितियों में नई आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षा, रोजगार और अन्य सामाजिक व्यवस्थाओं के लिए विचार-विमर्श आवश्यक है। सामान्य वर्ग आयोग द्वारा कार्यशाला में विचार-विमर्श, चिंतन और संवाद के बाद प्रस्तुत सुझावों एवं अनुशंसाओं का क्रियान्वयन किया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हमें समाज को तोड़ने वाली ताकतों से सतर्क रहना होगा। जातियों को बाँटने के लिए कई प्रकार की गतिविधियाँ चल रही हैं। हमें यह संकल्प लेना होगा कि समाज को बंटने नहीं देंगे।चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान ने समग्रता के साथ समाज को एक करने का कार्य किया है। लोगों को समेकित रूप से जोड़ने और अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग के प्रति कल्याणकारी भाव रखते हुए आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण में उनका योगदान चिर-स्थाई रहेगा।गौ-पालन एवं गौ-संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानन्द गिरि जी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में राज्य सामान्य वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष शिव चौबे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।हिन्दुस्थान समाचार / उमेद - मुख्यमंत्री चौहान ने किया राज्य सामान्य वर्ग आयोग की दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ भोपाल, 23 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सभी वर्गों के लिए सामाजिक समरसता के साथ, सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबी जाति देखकर नहीं आती, सामान्य वर्ग की पीड़ा और दर्द हम समझते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर होने पर भी इस वर्ग के लिए किसी से कुछ मांगना कठिन होता है। भारतीय संस्कृति में प्रत्येक विचार को स्वीकार करने, उसे सम्मान और स्थान देने की परंपरा रही है। हम सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। उक्त बातें मुख्यमंत्री चौहान ने बुधवार को मध्यप्रदेश राज्य सामान्य वर्ग आयोग द्वारा प्रशासन अकादमी में दो दिवसीय कार्यशाला के शुभारंभ-सत्र को संबोधित करते हुए कही।   मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सामान्य वर्ग के कल्याण के लिए पूर्व में आयोग द्वारा दी गई अनुशंसाओं का क्रियान्वयन हुआ है। सामान्य वर्ग के गरीब बच्चों के लिए सामान्य निर्धन वर्ग छात्रवृत्ति योजना, स्वामी विवेकानन्द प्री-मेट्रिक छात्रवृत्ति योजना, सुदामा शिष्यवृत्ति योजना, वीरांगना लक्ष्मीबाई साईकिल वितरण योजना और डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना संचालित हैं। साथ ही व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के लिए विक्रमादित्य नि:शुल्क शिक्षा योजना, संदीपनि संस्कृत भाषा प्रसार योजना, आचार्य विद्यासागर गौ-संवर्धन योजना तथा उच्च शिक्षा ऋण गारंटी योजना का क्रियान्वयन भी जारी है।   चौहान ने कहा कि नई परिस्थितियों में नई आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षा, रोजगार और अन्य सामाजिक व्यवस्थाओं के लिए विचार-विमर्श आवश्यक है। सामान्य वर्ग आयोग द्वारा कार्यशाला में विचार-विमर्श, चिंतन और संवाद के बाद प्रस्तुत सुझावों एवं अनुशंसाओं का क्रियान्वयन किया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हमें समाज को तोड़ने वाली ताकतों से सतर्क रहना होगा। जातियों को बाँटने के लिए कई प्रकार की गतिविधियाँ चल रही हैं। हमें यह संकल्प लेना होगा कि समाज को बंटने नहीं देंगे।   चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान ने समग्रता के साथ समाज को एक करने का कार्य किया है। लोगों को समेकित रूप से जोड़ने और अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग के प्रति कल्याणकारी भाव रखते हुए आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण में उनका योगदान चिर-स्थाई रहेगा।     गौ-पालन एवं गौ-संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानन्द गिरि जी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में राज्य सामान्य वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष शिव चौबे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  23 March 2022

bhopal, With social harmony, state government , Shivraj

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सभी वर्गों के लिए सामाजिक समरसता के साथ, सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबी जाति देखकर नहीं आती, सामान्य वर्ग की पीड़ा और दर्द हम समझते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर होने पर भी इस वर्ग के लिए किसी से कुछ मांगना कठिन होता है। भारतीय संस्कृति में प्रत्येक विचार को स्वीकार करने, उसे सम्मान और स्थान देने की परंपरा रही है। हम सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। उक्त बातें मुख्यमंत्री चौहान ने बुधवार को मध्यप्रदेश राज्य सामान्य वर्ग आयोग द्वारा प्रशासन अकादमी में दो दिवसीय कार्यशाला के शुभारंभ-सत्र को संबोधित करते हुए कही।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सामान्य वर्ग के कल्याण के लिए पूर्व में आयोग द्वारा दी गई अनुशंसाओं का क्रियान्वयन हुआ है। सामान्य वर्ग के गरीब बच्चों के लिए सामान्य निर्धन वर्ग छात्रवृत्ति योजना, स्वामी विवेकानन्द प्री-मेट्रिक छात्रवृत्ति योजना, सुदामा शिष्यवृत्ति योजना, वीरांगना लक्ष्मीबाई साईकिल वितरण योजना और डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना संचालित हैं। साथ ही व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के लिए विक्रमादित्य नि:शुल्क शिक्षा योजना, संदीपनि संस्कृत भाषा प्रसार योजना, आचार्य विद्यासागर गौ-संवर्धन योजना तथा उच्च शिक्षा ऋण गारंटी योजना का क्रियान्वयन भी जारी है।चौहान ने कहा कि नई परिस्थितियों में नई आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षा, रोजगार और अन्य सामाजिक व्यवस्थाओं के लिए विचार-विमर्श आवश्यक है। सामान्य वर्ग आयोग द्वारा कार्यशाला में विचार-विमर्श, चिंतन और संवाद के बाद प्रस्तुत सुझावों एवं अनुशंसाओं का क्रियान्वयन किया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हमें समाज को तोड़ने वाली ताकतों से सतर्क रहना होगा। जातियों को बाँटने के लिए कई प्रकार की गतिविधियाँ चल रही हैं। हमें यह संकल्प लेना होगा कि समाज को बंटने नहीं देंगे।चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान ने समग्रता के साथ समाज को एक करने का कार्य किया है। लोगों को समेकित रूप से जोड़ने और अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग के प्रति कल्याणकारी भाव रखते हुए आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण में उनका योगदान चिर-स्थाई रहेगा।गौ-पालन एवं गौ-संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानन्द गिरि जी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में राज्य सामान्य वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष शिव चौबे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।हिन्दुस्थान समाचार / उमेद - मुख्यमंत्री चौहान ने किया राज्य सामान्य वर्ग आयोग की दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ भोपाल, 23 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सभी वर्गों के लिए सामाजिक समरसता के साथ, सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबी जाति देखकर नहीं आती, सामान्य वर्ग की पीड़ा और दर्द हम समझते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर होने पर भी इस वर्ग के लिए किसी से कुछ मांगना कठिन होता है। भारतीय संस्कृति में प्रत्येक विचार को स्वीकार करने, उसे सम्मान और स्थान देने की परंपरा रही है। हम सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। उक्त बातें मुख्यमंत्री चौहान ने बुधवार को मध्यप्रदेश राज्य सामान्य वर्ग आयोग द्वारा प्रशासन अकादमी में दो दिवसीय कार्यशाला के शुभारंभ-सत्र को संबोधित करते हुए कही।   मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सामान्य वर्ग के कल्याण के लिए पूर्व में आयोग द्वारा दी गई अनुशंसाओं का क्रियान्वयन हुआ है। सामान्य वर्ग के गरीब बच्चों के लिए सामान्य निर्धन वर्ग छात्रवृत्ति योजना, स्वामी विवेकानन्द प्री-मेट्रिक छात्रवृत्ति योजना, सुदामा शिष्यवृत्ति योजना, वीरांगना लक्ष्मीबाई साईकिल वितरण योजना और डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना संचालित हैं। साथ ही व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के लिए विक्रमादित्य नि:शुल्क शिक्षा योजना, संदीपनि संस्कृत भाषा प्रसार योजना, आचार्य विद्यासागर गौ-संवर्धन योजना तथा उच्च शिक्षा ऋण गारंटी योजना का क्रियान्वयन भी जारी है।   चौहान ने कहा कि नई परिस्थितियों में नई आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षा, रोजगार और अन्य सामाजिक व्यवस्थाओं के लिए विचार-विमर्श आवश्यक है। सामान्य वर्ग आयोग द्वारा कार्यशाला में विचार-विमर्श, चिंतन और संवाद के बाद प्रस्तुत सुझावों एवं अनुशंसाओं का क्रियान्वयन किया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हमें समाज को तोड़ने वाली ताकतों से सतर्क रहना होगा। जातियों को बाँटने के लिए कई प्रकार की गतिविधियाँ चल रही हैं। हमें यह संकल्प लेना होगा कि समाज को बंटने नहीं देंगे।   चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान ने समग्रता के साथ समाज को एक करने का कार्य किया है। लोगों को समेकित रूप से जोड़ने और अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग के प्रति कल्याणकारी भाव रखते हुए आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण में उनका योगदान चिर-स्थाई रहेगा।     गौ-पालन एवं गौ-संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानन्द गिरि जी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में राज्य सामान्य वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष शिव चौबे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  23 March 2022

bhopal, Chief Minister Chouhan ,planted saplings

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी पार्क में केसिया, करंज, गुलमोहर और सप्तपर्णी का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री चौहान के चौथे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने पर पौध-रोपण में खजुराहो सांसद तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार, भोपाल के सुमित पचौरी तथा अन्य जन-प्रतिनिधियों ने भी पौध-रोपण किया। नगर निगम के तीन समाधान केन्द्रों की दीपा मालवीय, वंदना और रेखा खरे ने भी पौधे लगाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज लगाए गए पौधे सुशासन, सबका साथ-सबका विकास, निरंतर जनसेवा के संकल्प और जन-भागीदारी से आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण को समर्पित हैं।   नगर निगम भोपाल के तीन समाधान केंद्र हैं। जो दस नंबर मार्केट, बिट्टन मार्केट और बोट क्लब पर संचालित होते हैं। इन केन्द्रों पर पुरानी चादर से बने कपड़े के थैले, पोटली सहित दोना-पत्तल और गोबर से बनी इकोफ्रेंडली सामग्री मिलती है। समाधान केन्द्र में बर्तन बैंक भी शुरू किया गया है। हाल ही में दस नम्बर स्थित समाधान केंद्र में कचरा कैफे भी खोला गया है जिसमें भोपालवासी अपना कचरा दे सकते हैं और बदले में इकोफ्रेंडली सामान ले सकते हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  23 March 2022

bhopal, Chief Minister, launches vaccination , children

भोपाल। मध्य प्रदेश में बुधवार से 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को वैक्सीनेशन की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुबह भोपाल के अरेरा कालोनी स्थित शासकीय नवीन कन्या विद्यालय में पहुंचकर बच्चों के टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उनके साथ चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और गोविंदपुरा क्षेत्र की विधायक कृष्णा गौर समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।   इस अवसर पर मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आज से 12 से 14 साल के बेटे-बेटियों के लिए वैक्सीनेशन का अभियान शुरु हो रहा है। वैक्सीनेशन के लिए यह बच्चे बड़े उत्साह से सेंटर पर पहुंचे हैं। यही बच्चे देश का भविष्य हैं। यही मध्यप्रदेश का नवनिर्माण करेंगे।   उन्होंने कहा कि दूसरी लहर के बाद तीसरी लहर इसलिए प्रभावी नहीं हुई, क्योंकि ज्यादातर लोगों ने वैक्सीन लगवा ली थी। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई देते हुए कहा कि मोदी के नेतृत्व में देशभर में 181 करोड़ से अधिक वैक्सीन के डोज़ लगाये जा चुके हैं। मध्यप्रदेश में भी 11.44 करोड़ पहला, दूसरा और प्रिकॉशन डोज लग चुका है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड के दौर में भारत ने एक बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की। प्रधानमंत्री मोदी ने वैक्सीन बनाने के लिए टास्क फोर्स गठित की और हमारे वैज्ञानिकों ने स्वदेशी वैक्सीन बना दी। सभी वैज्ञानिकों को बधाई देता हूं। इस अवसर पर बच्चों को वैक्सीन लगाई गई। मुख्यमंत्री चौहान ने वैक्सीन लगवाने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र सौंपे।   इसके साथ ही राजधानी भोपाल समेत प्रदेशभर में भोपाल में 12 से 14 साल तक के बच्चों को सुबह नौ बजे से टीका लगाना शुरू हो गया। भोपाल में 166 स्कूलों के अलावा 12 अस्पतालों को केंद्र बनाया गया है, जहां मंगलवार, शुक्रवार और छुट्टी का दिन छोड़कर सभी दिनों में टीका लगाया जाएगा। भोपाल में 12-14 साल उम्र वर्ग के कुल 86 हजार बच्चे हैं। इसमें पहले दिन 30 हजार को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। स्कूल प्रबंधन को जिम्मेदारी दी गई है कि वह बच्चों को टीका लगवाने के लिए बुलाएं।   प्रदेश में पहले दिन आठ हजार केंद्रों पर लगेगा टीका मध्य प्रदेश में इस आयु वर्ग के कुल 30 लाख बच्चों को कोरोनारोधी टीका लगाया जाएगा। पहले दिन आठ हजार केंद्रों पर आठ लाख बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इन्हें कार्बीवैक्स वैक्सीन की 0.5 एमएल डोज कंधे पर लगाई जाएगी। राज्य टीकाकरण अधिकारी डा. संतोष शुक्ला ने बताया कि जिन बच्चों का जन्म 15 मार्च, 2010 या इसके पहले हुआ है वह टीकाकरण के लिए पात्र होंगे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  23 March 2022

bhopal, Chief Minister, launches vaccination , children

भोपाल। मध्य प्रदेश में बुधवार से 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को वैक्सीनेशन की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुबह भोपाल के अरेरा कालोनी स्थित शासकीय नवीन कन्या विद्यालय में पहुंचकर बच्चों के टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उनके साथ चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और गोविंदपुरा क्षेत्र की विधायक कृष्णा गौर समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।   इस अवसर पर मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आज से 12 से 14 साल के बेटे-बेटियों के लिए वैक्सीनेशन का अभियान शुरु हो रहा है। वैक्सीनेशन के लिए यह बच्चे बड़े उत्साह से सेंटर पर पहुंचे हैं। यही बच्चे देश का भविष्य हैं। यही मध्यप्रदेश का नवनिर्माण करेंगे।   उन्होंने कहा कि दूसरी लहर के बाद तीसरी लहर इसलिए प्रभावी नहीं हुई, क्योंकि ज्यादातर लोगों ने वैक्सीन लगवा ली थी। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई देते हुए कहा कि मोदी के नेतृत्व में देशभर में 181 करोड़ से अधिक वैक्सीन के डोज़ लगाये जा चुके हैं। मध्यप्रदेश में भी 11.44 करोड़ पहला, दूसरा और प्रिकॉशन डोज लग चुका है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड के दौर में भारत ने एक बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की। प्रधानमंत्री मोदी ने वैक्सीन बनाने के लिए टास्क फोर्स गठित की और हमारे वैज्ञानिकों ने स्वदेशी वैक्सीन बना दी। सभी वैज्ञानिकों को बधाई देता हूं। इस अवसर पर बच्चों को वैक्सीन लगाई गई। मुख्यमंत्री चौहान ने वैक्सीन लगवाने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र सौंपे।   इसके साथ ही राजधानी भोपाल समेत प्रदेशभर में भोपाल में 12 से 14 साल तक के बच्चों को सुबह नौ बजे से टीका लगाना शुरू हो गया। भोपाल में 166 स्कूलों के अलावा 12 अस्पतालों को केंद्र बनाया गया है, जहां मंगलवार, शुक्रवार और छुट्टी का दिन छोड़कर सभी दिनों में टीका लगाया जाएगा। भोपाल में 12-14 साल उम्र वर्ग के कुल 86 हजार बच्चे हैं। इसमें पहले दिन 30 हजार को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। स्कूल प्रबंधन को जिम्मेदारी दी गई है कि वह बच्चों को टीका लगवाने के लिए बुलाएं।   प्रदेश में पहले दिन आठ हजार केंद्रों पर लगेगा टीका मध्य प्रदेश में इस आयु वर्ग के कुल 30 लाख बच्चों को कोरोनारोधी टीका लगाया जाएगा। पहले दिन आठ हजार केंद्रों पर आठ लाख बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इन्हें कार्बीवैक्स वैक्सीन की 0.5 एमएल डोज कंधे पर लगाई जाएगी। राज्य टीकाकरण अधिकारी डा. संतोष शुक्ला ने बताया कि जिन बच्चों का जन्म 15 मार्च, 2010 या इसके पहले हुआ है वह टीकाकरण के लिए पात्र होंगे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  23 March 2022

bhopal, 13 new cases , corona found ,MP

भोपाल। मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 13 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 46 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 10 लाख 40 हजार 914 हो गई है। वहीं, राहत की बात यह है कि राज्य में लगातार दूसरे दिन कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार देर शाम जारी कोविड-19 बुलेटिन में दी गई। एक दिन पहले यहां 15 नये संक्रमित मिले थे।   कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार, आज प्रदेशभर में 16,648 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 13 पॉजिटिव और 16,635 निगेटिव पाए गए, जबकि 20 सेम्पल रिजेक्ट हुए। पॉजिटिव प्रकरणों का प्रतिशत (संक्रमण की दर) 0.1 रहा। नये मामलों में सबसे ज्यादा इंदौर में 7, बैतूल-2 तथा छतरपुर, हरदा, मंडला और रायसेन में 1-1 नये संक्रमित मिले हैं, जबकि राज्य के 46 जिलों में आज कोरोना के नये मामले शून्य रहे। वहीं, राज्य में बीते 24 घंटों में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। यहां दो दिन से मृतकों की कुल संख्या 10,734 पर स्थिर है।   प्रदेश में अब तक कुल दो करोड़ 86 लाख 62 हजार 012 लोगों के सेम्पलों की जांच की गई। इनमें कुल 10,40,914 प्रकरण पाजिटिव पाए गए। इनमें 10,30,037 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। इनमें से 46 मरीज मंगलवार को स्वस्थ हुए। अब यहां सक्रिय प्रकरणों की संख्या 176 से घटकर 143 रह गई।   इधर, प्रदेश में 22 मार्च को शाम छह बजे तक 7,401 लोगों का टीकाकरण किया गया। इन्हें मिलाकर राज्य में अब तक वैक्सीन के 11 करोड़, 45 लाख, 08 हजार, 467 डोज लगाई जा चुकी है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  22 March 2022

bhopal, 13 new cases , corona found ,MP

भोपाल। मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 13 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 46 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 10 लाख 40 हजार 914 हो गई है। वहीं, राहत की बात यह है कि राज्य में लगातार दूसरे दिन कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार देर शाम जारी कोविड-19 बुलेटिन में दी गई। एक दिन पहले यहां 15 नये संक्रमित मिले थे।   कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार, आज प्रदेशभर में 16,648 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 13 पॉजिटिव और 16,635 निगेटिव पाए गए, जबकि 20 सेम्पल रिजेक्ट हुए। पॉजिटिव प्रकरणों का प्रतिशत (संक्रमण की दर) 0.1 रहा। नये मामलों में सबसे ज्यादा इंदौर में 7, बैतूल-2 तथा छतरपुर, हरदा, मंडला और रायसेन में 1-1 नये संक्रमित मिले हैं, जबकि राज्य के 46 जिलों में आज कोरोना के नये मामले शून्य रहे। वहीं, राज्य में बीते 24 घंटों में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। यहां दो दिन से मृतकों की कुल संख्या 10,734 पर स्थिर है।   प्रदेश में अब तक कुल दो करोड़ 86 लाख 62 हजार 012 लोगों के सेम्पलों की जांच की गई। इनमें कुल 10,40,914 प्रकरण पाजिटिव पाए गए। इनमें 10,30,037 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। इनमें से 46 मरीज मंगलवार को स्वस्थ हुए। अब यहां सक्रिय प्रकरणों की संख्या 176 से घटकर 143 रह गई।   इधर, प्रदेश में 22 मार्च को शाम छह बजे तक 7,401 लोगों का टीकाकरण किया गया। इन्हें मिलाकर राज्य में अब तक वैक्सीन के 11 करोड़, 45 लाख, 08 हजार, 467 डोज लगाई जा चुकी है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  22 March 2022

bhopal, 13 new cases , corona found ,MP

भोपाल। मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 13 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 46 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 10 लाख 40 हजार 914 हो गई है। वहीं, राहत की बात यह है कि राज्य में लगातार दूसरे दिन कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार देर शाम जारी कोविड-19 बुलेटिन में दी गई। एक दिन पहले यहां 15 नये संक्रमित मिले थे।   कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार, आज प्रदेशभर में 16,648 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 13 पॉजिटिव और 16,635 निगेटिव पाए गए, जबकि 20 सेम्पल रिजेक्ट हुए। पॉजिटिव प्रकरणों का प्रतिशत (संक्रमण की दर) 0.1 रहा। नये मामलों में सबसे ज्यादा इंदौर में 7, बैतूल-2 तथा छतरपुर, हरदा, मंडला और रायसेन में 1-1 नये संक्रमित मिले हैं, जबकि राज्य के 46 जिलों में आज कोरोना के नये मामले शून्य रहे। वहीं, राज्य में बीते 24 घंटों में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। यहां दो दिन से मृतकों की कुल संख्या 10,734 पर स्थिर है।   प्रदेश में अब तक कुल दो करोड़ 86 लाख 62 हजार 012 लोगों के सेम्पलों की जांच की गई। इनमें कुल 10,40,914 प्रकरण पाजिटिव पाए गए। इनमें 10,30,037 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। इनमें से 46 मरीज मंगलवार को स्वस्थ हुए। अब यहां सक्रिय प्रकरणों की संख्या 176 से घटकर 143 रह गई।   इधर, प्रदेश में 22 मार्च को शाम छह बजे तक 7,401 लोगों का टीकाकरण किया गया। इन्हें मिलाकर राज्य में अब तक वैक्सीन के 11 करोड़, 45 लाख, 08 हजार, 467 डोज लगाई जा चुकी है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  22 March 2022

bhopal, 13 new cases , corona found ,MP

भोपाल। मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 13 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 46 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 10 लाख 40 हजार 914 हो गई है। वहीं, राहत की बात यह है कि राज्य में लगातार दूसरे दिन कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार देर शाम जारी कोविड-19 बुलेटिन में दी गई। एक दिन पहले यहां 15 नये संक्रमित मिले थे।   कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार, आज प्रदेशभर में 16,648 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 13 पॉजिटिव और 16,635 निगेटिव पाए गए, जबकि 20 सेम्पल रिजेक्ट हुए। पॉजिटिव प्रकरणों का प्रतिशत (संक्रमण की दर) 0.1 रहा। नये मामलों में सबसे ज्यादा इंदौर में 7, बैतूल-2 तथा छतरपुर, हरदा, मंडला और रायसेन में 1-1 नये संक्रमित मिले हैं, जबकि राज्य के 46 जिलों में आज कोरोना के नये मामले शून्य रहे। वहीं, राज्य में बीते 24 घंटों में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। यहां दो दिन से मृतकों की कुल संख्या 10,734 पर स्थिर है।   प्रदेश में अब तक कुल दो करोड़ 86 लाख 62 हजार 012 लोगों के सेम्पलों की जांच की गई। इनमें कुल 10,40,914 प्रकरण पाजिटिव पाए गए। इनमें 10,30,037 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। इनमें से 46 मरीज मंगलवार को स्वस्थ हुए। अब यहां सक्रिय प्रकरणों की संख्या 176 से घटकर 143 रह गई।   इधर, प्रदेश में 22 मार्च को शाम छह बजे तक 7,401 लोगों का टीकाकरण किया गया। इन्हें मिलाकर राज्य में अब तक वैक्सीन के 11 करोड़, 45 लाख, 08 हजार, 467 डोज लगाई जा चुकी है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  22 March 2022

bhopal, 13 new cases , corona found ,MP

भोपाल। मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 13 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 46 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 10 लाख 40 हजार 914 हो गई है। वहीं, राहत की बात यह है कि राज्य में लगातार दूसरे दिन कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार देर शाम जारी कोविड-19 बुलेटिन में दी गई। एक दिन पहले यहां 15 नये संक्रमित मिले थे।   कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार, आज प्रदेशभर में 16,648 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 13 पॉजिटिव और 16,635 निगेटिव पाए गए, जबकि 20 सेम्पल रिजेक्ट हुए। पॉजिटिव प्रकरणों का प्रतिशत (संक्रमण की दर) 0.1 रहा। नये मामलों में सबसे ज्यादा इंदौर में 7, बैतूल-2 तथा छतरपुर, हरदा, मंडला और रायसेन में 1-1 नये संक्रमित मिले हैं, जबकि राज्य के 46 जिलों में आज कोरोना के नये मामले शून्य रहे। वहीं, राज्य में बीते 24 घंटों में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। यहां दो दिन से मृतकों की कुल संख्या 10,734 पर स्थिर है।   प्रदेश में अब तक कुल दो करोड़ 86 लाख 62 हजार 012 लोगों के सेम्पलों की जांच की गई। इनमें कुल 10,40,914 प्रकरण पाजिटिव पाए गए। इनमें 10,30,037 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। इनमें से 46 मरीज मंगलवार को स्वस्थ हुए। अब यहां सक्रिय प्रकरणों की संख्या 176 से घटकर 143 रह गई।   इधर, प्रदेश में 22 मार्च को शाम छह बजे तक 7,401 लोगों का टीकाकरण किया गया। इन्हें मिलाकर राज्य में अब तक वैक्सीन के 11 करोड़, 45 लाख, 08 हजार, 467 डोज लगाई जा चुकी है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  22 March 2022

bhopal,Every effort , save rain water, conserve water, Shivraj

भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हेंडपंप के स्थान पर अब हर घर को नल से जल मिल सके, इसके लिए प्रदेश में जल जीवन मिशन के कार्य जारी है। सिंचाई का रकबा 43 लाख हेक्टेयर से बढ़ाकर 65 लाख हेक्टेयर तक पहुंचाना है। लेकिन इस सब के लिए पानी चाहिए। वर्षा जल को हम कैसे सुरक्षित कर पाएं, इसके लिए हमें हर संभव उपाय करना होंगे। यह बात मुख्यमंत्री चौहान ने मंगलवार को विश्व जल दिवस पर प्रदेश में पानी बचाने के लिए आगामी समय में चलाई जाने वाली गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कही।   मुख्यमंत्री चौहान जल जीवन मिशन में बुरहानपुर जिले के ग्रामीण अंचलों में 30 मार्च को हर घर में नल और हर नल में जल का लोकार्पण करेंगे और बुरहानपुर में आयोजित जिला जल संसद में भी शामिल होंगे। जल जीवन मिशन में प्रत्येक घर में नल से जल प्रदाय सुनिश्चित करने के लिए गाँवों में भू-जल आधारित स्त्रोत सृजित किए गए हैं। इन स्त्रोतों को संवहनीय बनाने के लिए जल-संरक्षण और भू-जल रिचार्ज सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जल शक्ति अभियान आरंभ किया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि वर्षा के जल को संग्रहीत करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। जलाभिषेक अभियान में विभिन्न जल-संरचनाओं जैसे स्टाप डेम, चैक डेम आदि के निर्माण का लक्ष्य यही था कि वर्षा जल का अधिक से अधिक संरक्षण हो। नदियों को पुनर्जीवित करने का कार्य भी व्यापक स्तर पर आरंभ किया गया था। कोविड काल में यह गतिविधियाँ थम गई थी, लेकिन अब पुन: पानी बचाने के क्षेत्र में व्यापक स्तर पर कार्य करना है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि वर्षा जल को संरक्षित रखने के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाने के साथ शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जल-संरक्षण के लिए जल-संरचनाएँ बनाने का आंदोलन आरंभ किया जाएगा। जनअभियान परिषद इन गतिविधियों को अभियान के रूप में संचालित करने के उद्देश्य से स्वयंसेवी संस्थाओं और जन-सामान्य को जोडे़गी।   मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जन-भागीदारी से जल-संरक्षण की गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी। जन-सहयोग को प्रोत्साहित करने के लिए जल बचाने की भावना को विकसित करने के उद्देश्य से जन-जागरण अभियान संचालित किया जाएगा। जल का अनावश्यक व्यय न हो, इस पर भी लोगों को शिक्षित किया जाएगा। कृषि में नहर के स्थान पर स्प्रिंक्लर और ड्रिप से सिंचाई को प्रोत्साहित किया जाएगा। पानी बचाने की इन गतिविधियों के लिए लोगों को जागरूक करना होगा। जल-संरक्षण के लिए जल-संरचनाओं का निर्माण कर नदियों को पुनर्जीवित करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। वन क्षेत्रों में भी स्टाप डेम और चैक डेम बनाए जाएंगे।   मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि वर्षा ऋतु आरंभ होने पर विस्तृत रूप से वृक्षारोपण अभियान संचालित किया जाएगा। वर्षा जल को संरक्षित करने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वृक्ष, जल अवशोषित करते हैं। वृक्षों में अवशोषित जल से ही नर्मदा जी जैसी नदियाँ जीवित रहती हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने निर्देश दिए कि जल-जीवन मिशन में ग्रामों और बसाहटों को जिन जल स्रोतों से जल आपूर्ति की जाएगी उनकी निरंतरता और संवहनीयता का विशेष ध्यान रखा जाए।   बैठक में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के महानिदेशक बी.आर. नायडू, अपर मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं पर्यावरण मलय श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास उमाकांत उमराव, तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।   बैठक में वर्ष 2022-23 में संचालित होने वाले जल अभिषेक अभियान के क्रियान्वयन और हर घर में नल और हर नल में जल के लक्ष्य से क्रियान्वित किए जा रहे जलजीवन मिशन की जानकारी दी गई। बताया गया कि जल अभिषेक अभियान में 30 मार्च को संपूर्ण प्रदेश में जिला-स्तर पर जल संसद का आयोजन किया जाएगा। जल बचाने और वर्षा जल के संरक्षण के लिए जल - जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। इस वर्ष जल अभिषेक अभियान के अंतर्गत पुरानी जल-संरचनाओं के पुनर्जीवन के लिए पुष्कर धरोहर समृद्धि अभियान चलाया जा रहा है।   अभियान के अंतर्गत समाज की सहभागिता और विभिन्न शासकीय योजनाओं के माध्यम से वर्षा जल-संरक्षण और भू-जल संवर्धन के नवीन कार्य, भू-जल रिचार्ज, नदी पुनर्जीवन कार्य, वन क्षेत्रों में जल संरक्षण और संवर्धन के कार्य, वृक्षारोपण, निजी खेतों में जल-संग्रहण और ड्रिप एवं स्प्रिंक्लर से सिंचाई को प्रोत्साहन जैसी गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी।   जल अभिषेक अभियान में समुदाय की सहभागिता के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता और उन्मुखीकरण की गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी। वर्षा जल-संरक्षण और भू-जल संवर्धन के लिए जिन कार्यों को अभियान में क्रियान्वित किया जाना है, उन्हें 5 अप्रैल तक चिन्हित कर लिया जाएगा। इन कार्यों की तकनीकी और प्रशासनिक स्वीकृति 9 अप्रैल तक जारी कर दी जाएगी। जल अभिषेक अभियान में यह सभी कार्य 10 अप्रैल से आरंभ हो जाएंगे। सभी कार्य वर्ष भर जारी रहेंगे।   बैठक में बताया गया कि पुष्कर धरोहर समृद्धि अभियान में लगभग 45 हजार पुरानी जल संग्रहण संरचनाओं को चिन्हित किया गया है। इनमें से 30 हजार में कार्य आरंभ हो गया है। सभी 45 हजार संरचनाओं से लगभग 2 लाख हेक्टेयर से अधिक कृषि क्षेत्र में सिंचाई सुनिश्चित होगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  22 March 2022

bhopal,Every effort , save rain water, conserve water, Shivraj

भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हेंडपंप के स्थान पर अब हर घर को नल से जल मिल सके, इसके लिए प्रदेश में जल जीवन मिशन के कार्य जारी है। सिंचाई का रकबा 43 लाख हेक्टेयर से बढ़ाकर 65 लाख हेक्टेयर तक पहुंचाना है। लेकिन इस सब के लिए पानी चाहिए। वर्षा जल को हम कैसे सुरक्षित कर पाएं, इसके लिए हमें हर संभव उपाय करना होंगे। यह बात मुख्यमंत्री चौहान ने मंगलवार को विश्व जल दिवस पर प्रदेश में पानी बचाने के लिए आगामी समय में चलाई जाने वाली गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कही।   मुख्यमंत्री चौहान जल जीवन मिशन में बुरहानपुर जिले के ग्रामीण अंचलों में 30 मार्च को हर घर में नल और हर नल में जल का लोकार्पण करेंगे और बुरहानपुर में आयोजित जिला जल संसद में भी शामिल होंगे। जल जीवन मिशन में प्रत्येक घर में नल से जल प्रदाय सुनिश्चित करने के लिए गाँवों में भू-जल आधारित स्त्रोत सृजित किए गए हैं। इन स्त्रोतों को संवहनीय बनाने के लिए जल-संरक्षण और भू-जल रिचार्ज सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जल शक्ति अभियान आरंभ किया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि वर्षा के जल को संग्रहीत करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। जलाभिषेक अभियान में विभिन्न जल-संरचनाओं जैसे स्टाप डेम, चैक डेम आदि के निर्माण का लक्ष्य यही था कि वर्षा जल का अधिक से अधिक संरक्षण हो। नदियों को पुनर्जीवित करने का कार्य भी व्यापक स्तर पर आरंभ किया गया था। कोविड काल में यह गतिविधियाँ थम गई थी, लेकिन अब पुन: पानी बचाने के क्षेत्र में व्यापक स्तर पर कार्य करना है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि वर्षा जल को संरक्षित रखने के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाने के साथ शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जल-संरक्षण के लिए जल-संरचनाएँ बनाने का आंदोलन आरंभ किया जाएगा। जनअभियान परिषद इन गतिविधियों को अभियान के रूप में संचालित करने के उद्देश्य से स्वयंसेवी संस्थाओं और जन-सामान्य को जोडे़गी।   मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जन-भागीदारी से जल-संरक्षण की गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी। जन-सहयोग को प्रोत्साहित करने के लिए जल बचाने की भावना को विकसित करने के उद्देश्य से जन-जागरण अभियान संचालित किया जाएगा। जल का अनावश्यक व्यय न हो, इस पर भी लोगों को शिक्षित किया जाएगा। कृषि में नहर के स्थान पर स्प्रिंक्लर और ड्रिप से सिंचाई को प्रोत्साहित किया जाएगा। पानी बचाने की इन गतिविधियों के लिए लोगों को जागरूक करना होगा। जल-संरक्षण के लिए जल-संरचनाओं का निर्माण कर नदियों को पुनर्जीवित करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। वन क्षेत्रों में भी स्टाप डेम और चैक डेम बनाए जाएंगे।   मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि वर्षा ऋतु आरंभ होने पर विस्तृत रूप से वृक्षारोपण अभियान संचालित किया जाएगा। वर्षा जल को संरक्षित करने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वृक्ष, जल अवशोषित करते हैं। वृक्षों में अवशोषित जल से ही नर्मदा जी जैसी नदियाँ जीवित रहती हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने निर्देश दिए कि जल-जीवन मिशन में ग्रामों और बसाहटों को जिन जल स्रोतों से जल आपूर्ति की जाएगी उनकी निरंतरता और संवहनीयता का विशेष ध्यान रखा जाए।   बैठक में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के महानिदेशक बी.आर. नायडू, अपर मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं पर्यावरण मलय श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास उमाकांत उमराव, तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।   बैठक में वर्ष 2022-23 में संचालित होने वाले जल अभिषेक अभियान के क्रियान्वयन और हर घर में नल और हर नल में जल के लक्ष्य से क्रियान्वित किए जा रहे जलजीवन मिशन की जानकारी दी गई। बताया गया कि जल अभिषेक अभियान में 30 मार्च को संपूर्ण प्रदेश में जिला-स्तर पर जल संसद का आयोजन किया जाएगा। जल बचाने और वर्षा जल के संरक्षण के लिए जल - जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। इस वर्ष जल अभिषेक अभियान के अंतर्गत पुरानी जल-संरचनाओं के पुनर्जीवन के लिए पुष्कर धरोहर समृद्धि अभियान चलाया जा रहा है।   अभियान के अंतर्गत समाज की सहभागिता और विभिन्न शासकीय योजनाओं के माध्यम से वर्षा जल-संरक्षण और भू-जल संवर्धन के नवीन कार्य, भू-जल रिचार्ज, नदी पुनर्जीवन कार्य, वन क्षेत्रों में जल संरक्षण और संवर्धन के कार्य, वृक्षारोपण, निजी खेतों में जल-संग्रहण और ड्रिप एवं स्प्रिंक्लर से सिंचाई को प्रोत्साहन जैसी गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी।   जल अभिषेक अभियान में समुदाय की सहभागिता के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता और उन्मुखीकरण की गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी। वर्षा जल-संरक्षण और भू-जल संवर्धन के लिए जिन कार्यों को अभियान में क्रियान्वित किया जाना है, उन्हें 5 अप्रैल तक चिन्हित कर लिया जाएगा। इन कार्यों की तकनीकी और प्रशासनिक स्वीकृति 9 अप्रैल तक जारी कर दी जाएगी। जल अभिषेक अभियान में यह सभी कार्य 10 अप्रैल से आरंभ हो जाएंगे। सभी कार्य वर्ष भर जारी रहेंगे।   बैठक में बताया गया कि पुष्कर धरोहर समृद्धि अभियान में लगभग 45 हजार पुरानी जल संग्रहण संरचनाओं को चिन्हित किया गया है। इनमें से 30 हजार में कार्य आरंभ हो गया है। सभी 45 हजार संरचनाओं से लगभग 2 लाख हेक्टेयर से अधिक कृषि क्षेत्र में सिंचाई सुनिश्चित होगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  22 March 2022

bhopal,Every effort , save rain water, conserve water, Shivraj

भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हेंडपंप के स्थान पर अब हर घर को नल से जल मिल सके, इसके लिए प्रदेश में जल जीवन मिशन के कार्य जारी है। सिंचाई का रकबा 43 लाख हेक्टेयर से बढ़ाकर 65 लाख हेक्टेयर तक पहुंचाना है। लेकिन इस सब के लिए पानी चाहिए। वर्षा जल को हम कैसे सुरक्षित कर पाएं, इसके लिए हमें हर संभव उपाय करना होंगे। यह बात मुख्यमंत्री चौहान ने मंगलवार को विश्व जल दिवस पर प्रदेश में पानी बचाने के लिए आगामी समय में चलाई जाने वाली गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कही।   मुख्यमंत्री चौहान जल जीवन मिशन में बुरहानपुर जिले के ग्रामीण अंचलों में 30 मार्च को हर घर में नल और हर नल में जल का लोकार्पण करेंगे और बुरहानपुर में आयोजित जिला जल संसद में भी शामिल होंगे। जल जीवन मिशन में प्रत्येक घर में नल से जल प्रदाय सुनिश्चित करने के लिए गाँवों में भू-जल आधारित स्त्रोत सृजित किए गए हैं। इन स्त्रोतों को संवहनीय बनाने के लिए जल-संरक्षण और भू-जल रिचार्ज सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जल शक्ति अभियान आरंभ किया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि वर्षा के जल को संग्रहीत करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। जलाभिषेक अभियान में विभिन्न जल-संरचनाओं जैसे स्टाप डेम, चैक डेम आदि के निर्माण का लक्ष्य यही था कि वर्षा जल का अधिक से अधिक संरक्षण हो। नदियों को पुनर्जीवित करने का कार्य भी व्यापक स्तर पर आरंभ किया गया था। कोविड काल में यह गतिविधियाँ थम गई थी, लेकिन अब पुन: पानी बचाने के क्षेत्र में व्यापक स्तर पर कार्य करना है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि वर्षा जल को संरक्षित रखने के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाने के साथ शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जल-संरक्षण के लिए जल-संरचनाएँ बनाने का आंदोलन आरंभ किया जाएगा। जनअभियान परिषद इन गतिविधियों को अभियान के रूप में संचालित करने के उद्देश्य से स्वयंसेवी संस्थाओं और जन-सामान्य को जोडे़गी।   मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जन-भागीदारी से जल-संरक्षण की गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी। जन-सहयोग को प्रोत्साहित करने के लिए जल बचाने की भावना को विकसित करने के उद्देश्य से जन-जागरण अभियान संचालित किया जाएगा। जल का अनावश्यक व्यय न हो, इस पर भी लोगों को शिक्षित किया जाएगा। कृषि में नहर के स्थान पर स्प्रिंक्लर और ड्रिप से सिंचाई को प्रोत्साहित किया जाएगा। पानी बचाने की इन गतिविधियों के लिए लोगों को जागरूक करना होगा। जल-संरक्षण के लिए जल-संरचनाओं का निर्माण कर नदियों को पुनर्जीवित करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। वन क्षेत्रों में भी स्टाप डेम और चैक डेम बनाए जाएंगे।   मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि वर्षा ऋतु आरंभ होने पर विस्तृत रूप से वृक्षारोपण अभियान संचालित किया जाएगा। वर्षा जल को संरक्षित करने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वृक्ष, जल अवशोषित करते हैं। वृक्षों में अवशोषित जल से ही नर्मदा जी जैसी नदियाँ जीवित रहती हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने निर्देश दिए कि जल-जीवन मिशन में ग्रामों और बसाहटों को जिन जल स्रोतों से जल आपूर्ति की जाएगी उनकी निरंतरता और संवहनीयता का विशेष ध्यान रखा जाए।   बैठक में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के महानिदेशक बी.आर. नायडू, अपर मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं पर्यावरण मलय श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास उमाकांत उमराव, तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।   बैठक में वर्ष 2022-23 में संचालित होने वाले जल अभिषेक अभियान के क्रियान्वयन और हर घर में नल और हर नल में जल के लक्ष्य से क्रियान्वित किए जा रहे जलजीवन मिशन की जानकारी दी गई। बताया गया कि जल अभिषेक अभियान में 30 मार्च को संपूर्ण प्रदेश में जिला-स्तर पर जल संसद का आयोजन किया जाएगा। जल बचाने और वर्षा जल के संरक्षण के लिए जल - जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। इस वर्ष जल अभिषेक अभियान के अंतर्गत पुरानी जल-संरचनाओं के पुनर्जीवन के लिए पुष्कर धरोहर समृद्धि अभियान चलाया जा रहा है।   अभियान के अंतर्गत समाज की सहभागिता और विभिन्न शासकीय योजनाओं के माध्यम से वर्षा जल-संरक्षण और भू-जल संवर्धन के नवीन कार्य, भू-जल रिचार्ज, नदी पुनर्जीवन कार्य, वन क्षेत्रों में जल संरक्षण और संवर्धन के कार्य, वृक्षारोपण, निजी खेतों में जल-संग्रहण और ड्रिप एवं स्प्रिंक्लर से सिंचाई को प्रोत्साहन जैसी गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी।   जल अभिषेक अभियान में समुदाय की सहभागिता के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता और उन्मुखीकरण की गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी। वर्षा जल-संरक्षण और भू-जल संवर्धन के लिए जिन कार्यों को अभियान में क्रियान्वित किया जाना है, उन्हें 5 अप्रैल तक चिन्हित कर लिया जाएगा। इन कार्यों की तकनीकी और प्रशासनिक स्वीकृति 9 अप्रैल तक जारी कर दी जाएगी। जल अभिषेक अभियान में यह सभी कार्य 10 अप्रैल से आरंभ हो जाएंगे। सभी कार्य वर्ष भर जारी रहेंगे।   बैठक में बताया गया कि पुष्कर धरोहर समृद्धि अभियान में लगभग 45 हजार पुरानी जल संग्रहण संरचनाओं को चिन्हित किया गया है। इनमें से 30 हजार में कार्य आरंभ हो गया है। सभी 45 हजार संरचनाओं से लगभग 2 लाख हेक्टेयर से अधिक कृषि क्षेत्र में सिंचाई सुनिश्चित होगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  22 March 2022

bhopal,Every effort , save rain water, conserve water, Shivraj

भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हेंडपंप के स्थान पर अब हर घर को नल से जल मिल सके, इसके लिए प्रदेश में जल जीवन मिशन के कार्य जारी है। सिंचाई का रकबा 43 लाख हेक्टेयर से बढ़ाकर 65 लाख हेक्टेयर तक पहुंचाना है। लेकिन इस सब के लिए पानी चाहिए। वर्षा जल को हम कैसे सुरक्षित कर पाएं, इसके लिए हमें हर संभव उपाय करना होंगे। यह बात मुख्यमंत्री चौहान ने मंगलवार को विश्व जल दिवस पर प्रदेश में पानी बचाने के लिए आगामी समय में चलाई जाने वाली गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कही।   मुख्यमंत्री चौहान जल जीवन मिशन में बुरहानपुर जिले के ग्रामीण अंचलों में 30 मार्च को हर घर में नल और हर नल में जल का लोकार्पण करेंगे और बुरहानपुर में आयोजित जिला जल संसद में भी शामिल होंगे। जल जीवन मिशन में प्रत्येक घर में नल से जल प्रदाय सुनिश्चित करने के लिए गाँवों में भू-जल आधारित स्त्रोत सृजित किए गए हैं। इन स्त्रोतों को संवहनीय बनाने के लिए जल-संरक्षण और भू-जल रिचार्ज सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जल शक्ति अभियान आरंभ किया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि वर्षा के जल को संग्रहीत करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। जलाभिषेक अभियान में विभिन्न जल-संरचनाओं जैसे स्टाप डेम, चैक डेम आदि के निर्माण का लक्ष्य यही था कि वर्षा जल का अधिक से अधिक संरक्षण हो। नदियों को पुनर्जीवित करने का कार्य भी व्यापक स्तर पर आरंभ किया गया था। कोविड काल में यह गतिविधियाँ थम गई थी, लेकिन अब पुन: पानी बचाने के क्षेत्र में व्यापक स्तर पर कार्य करना है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि वर्षा जल को संरक्षित रखने के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाने के साथ शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जल-संरक्षण के लिए जल-संरचनाएँ बनाने का आंदोलन आरंभ किया जाएगा। जनअभियान परिषद इन गतिविधियों को अभियान के रूप में संचालित करने के उद्देश्य से स्वयंसेवी संस्थाओं और जन-सामान्य को जोडे़गी।   मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जन-भागीदारी से जल-संरक्षण की गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी। जन-सहयोग को प्रोत्साहित करने के लिए जल बचाने की भावना को विकसित करने के उद्देश्य से जन-जागरण अभियान संचालित किया जाएगा। जल का अनावश्यक व्यय न हो, इस पर भी लोगों को शिक्षित किया जाएगा। कृषि में नहर के स्थान पर स्प्रिंक्लर और ड्रिप से सिंचाई को प्रोत्साहित किया जाएगा। पानी बचाने की इन गतिविधियों के लिए लोगों को जागरूक करना होगा। जल-संरक्षण के लिए जल-संरचनाओं का निर्माण कर नदियों को पुनर्जीवित करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। वन क्षेत्रों में भी स्टाप डेम और चैक डेम बनाए जाएंगे।   मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि वर्षा ऋतु आरंभ होने पर विस्तृत रूप से वृक्षारोपण अभियान संचालित किया जाएगा। वर्षा जल को संरक्षित करने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वृक्ष, जल अवशोषित करते हैं। वृक्षों में अवशोषित जल से ही नर्मदा जी जैसी नदियाँ जीवित रहती हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने निर्देश दिए कि जल-जीवन मिशन में ग्रामों और बसाहटों को जिन जल स्रोतों से जल आपूर्ति की जाएगी उनकी निरंतरता और संवहनीयता का विशेष ध्यान रखा जाए।   बैठक में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के महानिदेशक बी.आर. नायडू, अपर मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं पर्यावरण मलय श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास उमाकांत उमराव, तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।   बैठक में वर्ष 2022-23 में संचालित होने वाले जल अभिषेक अभियान के क्रियान्वयन और हर घर में नल और हर नल में जल के लक्ष्य से क्रियान्वित किए जा रहे जलजीवन मिशन की जानकारी दी गई। बताया गया कि जल अभिषेक अभियान में 30 मार्च को संपूर्ण प्रदेश में जिला-स्तर पर जल संसद का आयोजन किया जाएगा। जल बचाने और वर्षा जल के संरक्षण के लिए जल - जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। इस वर्ष जल अभिषेक अभियान के अंतर्गत पुरानी जल-संरचनाओं के पुनर्जीवन के लिए पुष्कर धरोहर समृद्धि अभियान चलाया जा रहा है।   अभियान के अंतर्गत समाज की सहभागिता और विभिन्न शासकीय योजनाओं के माध्यम से वर्षा जल-संरक्षण और भू-जल संवर्धन के नवीन कार्य, भू-जल रिचार्ज, नदी पुनर्जीवन कार्य, वन क्षेत्रों में जल संरक्षण और संवर्धन के कार्य, वृक्षारोपण, निजी खेतों में जल-संग्रहण और ड्रिप एवं स्प्रिंक्लर से सिंचाई को प्रोत्साहन जैसी गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी।   जल अभिषेक अभियान में समुदाय की सहभागिता के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता और उन्मुखीकरण की गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी। वर्षा जल-संरक्षण और भू-जल संवर्धन के लिए जिन कार्यों को अभियान में क्रियान्वित किया जाना है, उन्हें 5 अप्रैल तक चिन्हित कर लिया जाएगा। इन कार्यों की तकनीकी और प्रशासनिक स्वीकृति 9 अप्रैल तक जारी कर दी जाएगी। जल अभिषेक अभियान में यह सभी कार्य 10 अप्रैल से आरंभ हो जाएंगे। सभी कार्य वर्ष भर जारी रहेंगे।   बैठक में बताया गया कि पुष्कर धरोहर समृद्धि अभियान में लगभग 45 हजार पुरानी जल संग्रहण संरचनाओं को चिन्हित किया गया है। इनमें से 30 हजार में कार्य आरंभ हो गया है। सभी 45 हजार संरचनाओं से लगभग 2 लाख हेक्टेयर से अधिक कृषि क्षेत्र में सिंचाई सुनिश्चित होगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  22 March 2022

indore, Rangpanchmi celebration

इंदौर। कोरोना से संबंधित प्रतिबंध हटने के चलते दो साल बाद एक बार फिर इंदौर में मंगलवार को रंगपंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह ही लोग मस्ती के रंग में रंगे नजर आए। शहर में सुबह प्रभातफेरी गेर निकाली गई, जो राजवाड़ा पहुंची। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। हर तरफ रंग-गुलाल उड़ता नजर आया। इंदौर की ऐतिहासिक गेर हजारों की संख्या में शामिल हुए लोगों ने इंदौर को होली के रंगों से रंग दिया। इस दौरान राजवाड़ा इंद्रधनुष की तरह नजर आने लगा।   बता दें कि इंदौर में होलकर शासनकाल में राजवंश के लोग आम जनता के बीच पहुंचकर होली का पर्व मनाते थे। इस दौरान लोग टोलियों में गाते-बजाते एक-दूसरे पर जमकर रंग उड़ाते थे। यह परम्परा तभी से चली आ रही है, लेकिन अब इसका स्वरूप बदल गया है। यहां अब टोलियां डीजे पर नाचते गाते कंप्रेसर मशीन और मिसाइलों से रंग उड़ाते हैं।   रंगपंचमी की मोरल क्लब की पहली गेर रंग उड़ाते हुए मंगलवार सुबह 10.30 बजे राजवाड़ा पहुंची। गेर में 40,000 लीटर पानी और 1000 किलो गुलाल उड़ाया जा रहा है। अलग-अलग रंग के साथ मोरल क्लब इस बार शहीदों को श्रद्धांजलि भी दे रहा है। अभिमन्यु मिश्रा और अन्य कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस बार निकलने वाली गेर में 20 से अधिक ट्रैक्टर, 3 कंप्रेसर मशीन और 3 अलग-अलग मिसाइलों से गुलाल बरसा रहे हैं। शहीद सीडीएस बिपिन रावत को भी श्रद्धांजलि देते हुए एक ट्रक सबसे आगे चल रहा है। करीब चार किमी में निकल रही गेर के पूरे रास्ते पर डेढ़ लाख से ज्यादा लोग मौजूद हैं। यहां पूरे शहर से लोगों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। हैदराबाद, मुंबई, बड़ोदा, अहमदाबाद सहित मध्यप्रदेश के कई हिस्सों से लो गेर देखने पहुंच रहे हैं।   इससे पहले गोमती देवी व्यायामशाला द्वारा प्रभातफेरी गेर निकाली गई। इसमें जेलरोड खातीपुरा क्षेत्र की महिला मंडल और पुरुष बड़ी संख्या में शामिल हुए। गेर के दौरान महिला-पुरुष रंग-गुलाल उड़ाते चल रहे थे। सुबह 10 से दोपहर 2.30 बजे तक रंगों के उल्लास के उत्सव में साक्षी बनने के लिए करीब चार लाख से अधिक रंग प्रेमी राजवाड़ा पर जुटे हैं। यहां वृंदावन का प्रेम मंदिर और बरसाना की लट्ठमार होली भी नजर आएगी। कलेक्टर मनीष सिंह पूरे रंगपंचमी उत्सव पर नजर बनाए हुए हैं। जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं और जगह-जगह पुलिस बल तैनात है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  22 March 2022

sehdol, Administration

शहडोल। मध्य प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर लगातार कार्रवाई का दौर जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को शहडोल में दुष्कर्म के आरोपित शादाब खान के घर पर प्रशासन का बुल्डोजर चला। पंचगांव रोड में आरोपित के अवैध निर्माण को तोड़ा गया। प्रशासन की टीम आरोपित के पुरानी बस्ती स्थित मकान पर पहुंची और पुलिस सुरक्षा के बीच मकान पर बुल्डोजर चला दिया।   दुष्कर्म के आरोपित अब्दुल शादाब उस्मानी (33) पुत्र अब्दुल अजीज उस्मानी निवासी पंचगांव रोड दुर्गा मंदिर के वार्ड नंबर 29 थाना कोतवाली शहडोल के घर में कलेक्टर वंदना वैद्य के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी के निर्देशन में मंगलवार सुबह जिला प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलवा कर घर को जमींदोज किया गया। कार्रवाई को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर रखी थी। सुबह होते ही प्रशासनिक अधिकारियों अधिकारियों के साथ ही पुलिस का अमला मौके पर पहुंच गया और हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहा। मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नरेंद्र सिंह, उप पुलिस अधीक्षक यातायात अखिलेश तिवारी, तहसीलदार लवकुश प्रसाद शुक्ला, मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमित तिवारी सहित काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  22 March 2022

bhopal,11 percent increase, dearness allowance

भोपाल । राज्य शासन ने शासकीय सेवकों को देय महंगाई भत्ते की दर में मार्च 2022 से 11 प्रतिशत वृद्धि के आदेश जारी कर दिए हैं। यह जानकारी सोमवार को जनसंपर्क अधिकारी संतोष मिश्रा ने दी।   उन्होंने बताया कि वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार सातवें वेतनमान में बढ़ा हुआ मंहगाई भत्ते का भुगतान माह मार्च पेड अप्रैल 2022 से मिलेगा। उपरोक्त वृद्धि के बाद महंगाई भत्ते की दर 1 मार्च 2022 से कुल 31 प्रतिशत हो जाएगी।   उल्लेखनीय है कि शासकीय सेवको को माह अक्टूबर 2021 (भुगतान माह नवम्बर 2021) से सातवें वेतनमान में 20 प्रतिशत की दर से मंहगाई भत्ता दिया जा रहा है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  21 March 2022

bhopal,11 percent increase, dearness allowance

भोपाल । राज्य शासन ने शासकीय सेवकों को देय महंगाई भत्ते की दर में मार्च 2022 से 11 प्रतिशत वृद्धि के आदेश जारी कर दिए हैं। यह जानकारी सोमवार को जनसंपर्क अधिकारी संतोष मिश्रा ने दी।   उन्होंने बताया कि वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार सातवें वेतनमान में बढ़ा हुआ मंहगाई भत्ते का भुगतान माह मार्च पेड अप्रैल 2022 से मिलेगा। उपरोक्त वृद्धि के बाद महंगाई भत्ते की दर 1 मार्च 2022 से कुल 31 प्रतिशत हो जाएगी।   उल्लेखनीय है कि शासकीय सेवको को माह अक्टूबर 2021 (भुगतान माह नवम्बर 2021) से सातवें वेतनमान में 20 प्रतिशत की दर से मंहगाई भत्ता दिया जा रहा है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  21 March 2022

bhopal,11 percent increase, dearness allowance

भोपाल । राज्य शासन ने शासकीय सेवकों को देय महंगाई भत्ते की दर में मार्च 2022 से 11 प्रतिशत वृद्धि के आदेश जारी कर दिए हैं। यह जानकारी सोमवार को जनसंपर्क अधिकारी संतोष मिश्रा ने दी।   उन्होंने बताया कि वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार सातवें वेतनमान में बढ़ा हुआ मंहगाई भत्ते का भुगतान माह मार्च पेड अप्रैल 2022 से मिलेगा। उपरोक्त वृद्धि के बाद महंगाई भत्ते की दर 1 मार्च 2022 से कुल 31 प्रतिशत हो जाएगी।   उल्लेखनीय है कि शासकीय सेवको को माह अक्टूबर 2021 (भुगतान माह नवम्बर 2021) से सातवें वेतनमान में 20 प्रतिशत की दर से मंहगाई भत्ता दिया जा रहा है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  21 March 2022

bhopal, Sanchi milk ,costlier by Rs 4 per liter

भोपाल। मध्य प्रदेश के सहकारी दुग्ध संघ ने सांची के दूध के दाम में चार रुपये इजाफा कर दिया है और सोमवार से नई दरें लागू हो गई हैं। सुबह जब उपभोक्ता दुकानों पर दूध लेने पहुंचे तो उन्हें एक लीटर दूध के दाम चार रुपये ज्यादा चुकाने पड़े। दूध के अलावा सहकारी दुग्ध संघ ने घी के दाम भी बढ़ा दिए हैं।   इस संबंध में दुग्ध संघ का कहना है कि उत्पादन लागत में इजाफा होने की वजह से यह निर्णय लिया गया है। सांची दुग्ध संघ मर्यादित की ओर से प्रदेश भर में दुग्ध उत्पादों का बड़ा कारोबार किया जाता है। राजधानी भोपाल समेत सभी बड़े शहरों और कस्बों में सांची दूध की सबसे अधिक सप्लाई होती है।     मध्यप्रदेश राज्य सहकारी डेयरी फेडरेशन के प्रबंध संचालक ने कुछ दिनों पहले ही दूध के नए दामों का अनुमोदन किया था, जिसे ध्यान में रखते हुए दुग्ध संघ ने दूध के दाम बढ़ाए हैं। सोमवार से सांची का फुल क्रीम दूध (गोल्ड)- आधा लीटर 27 रुपये की जगह 29 रुपये और एक लीटर 53 रुपये की जगह 57 रुपये में बेचा जा रहा है। वहीं, सांची स्टैंडर्ड (शक्ति)- आधा लीटर 25 से बढ़ाकर 27 रुपये, टोंड दूध (ताजा) आधा लीटर 22 से बढ़ाकर 24 रुपये, डबल टोंड(स्मार्ट) आधा लीटर 20 रुपये से बढ़ाकर 22 रुपये किया गया है। वहीं, 200 मिलीलीटर दूध का पैकेट नौ रुपये की जगह 10 रुपये में मिल रहा है।     वहीं, सांची चाहा क्वालिटी के दूध के एक लीटर की कीमत में पांच रुपये का इजाफा किया गया है। अब सांची चाहा का एक लीटर का पैकेट 48 रुपये से जगह 53 रुपये में उपभोक्ताओं को मिल रहा है, जबकि चाय स्पेशल- एक लीटर का दाम 47 रुपये किया गया है।     सांची ने दुग्ध-प्रोडक्ट के अलावा केवल घी के दामों में भी इजाफा किया है। सांची घी के दाम 20 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए गए हैं। सोमवार से 200 मिलीलीटर घी का दाम 109 रुपये, आधा लीटर का दाम 265 रुपये और एक लीटर का दाम 520 रुपये कर दिया गया है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  21 March 2022

bhopal, Sanchi milk ,costlier by Rs 4 per liter

भोपाल। मध्य प्रदेश के सहकारी दुग्ध संघ ने सांची के दूध के दाम में चार रुपये इजाफा कर दिया है और सोमवार से नई दरें लागू हो गई हैं। सुबह जब उपभोक्ता दुकानों पर दूध लेने पहुंचे तो उन्हें एक लीटर दूध के दाम चार रुपये ज्यादा चुकाने पड़े। दूध के अलावा सहकारी दुग्ध संघ ने घी के दाम भी बढ़ा दिए हैं।   इस संबंध में दुग्ध संघ का कहना है कि उत्पादन लागत में इजाफा होने की वजह से यह निर्णय लिया गया है। सांची दुग्ध संघ मर्यादित की ओर से प्रदेश भर में दुग्ध उत्पादों का बड़ा कारोबार किया जाता है। राजधानी भोपाल समेत सभी बड़े शहरों और कस्बों में सांची दूध की सबसे अधिक सप्लाई होती है।     मध्यप्रदेश राज्य सहकारी डेयरी फेडरेशन के प्रबंध संचालक ने कुछ दिनों पहले ही दूध के नए दामों का अनुमोदन किया था, जिसे ध्यान में रखते हुए दुग्ध संघ ने दूध के दाम बढ़ाए हैं। सोमवार से सांची का फुल क्रीम दूध (गोल्ड)- आधा लीटर 27 रुपये की जगह 29 रुपये और एक लीटर 53 रुपये की जगह 57 रुपये में बेचा जा रहा है। वहीं, सांची स्टैंडर्ड (शक्ति)- आधा लीटर 25 से बढ़ाकर 27 रुपये, टोंड दूध (ताजा) आधा लीटर 22 से बढ़ाकर 24 रुपये, डबल टोंड(स्मार्ट) आधा लीटर 20 रुपये से बढ़ाकर 22 रुपये किया गया है। वहीं, 200 मिलीलीटर दूध का पैकेट नौ रुपये की जगह 10 रुपये में मिल रहा है।     वहीं, सांची चाहा क्वालिटी के दूध के एक लीटर की कीमत में पांच रुपये का इजाफा किया गया है। अब सांची चाहा का एक लीटर का पैकेट 48 रुपये से जगह 53 रुपये में उपभोक्ताओं को मिल रहा है, जबकि चाय स्पेशल- एक लीटर का दाम 47 रुपये किया गया है।     सांची ने दुग्ध-प्रोडक्ट के अलावा केवल घी के दामों में भी इजाफा किया है। सांची घी के दाम 20 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए गए हैं। सोमवार से 200 मिलीलीटर घी का दाम 109 रुपये, आधा लीटर का दाम 265 रुपये और एक लीटर का दाम 520 रुपये कर दिया गया है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  21 March 2022

ujjain, Gautam Gambhir, visited Baba Mahakal

उज्जैन। पूर्व क्रिकेटर और पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर सोमवार सुबह महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा महाकाल की भस्मार्ती के दर्शन लाभ लिए। गौतम गंभीर रविवार रात ही उज्जैन आ गए थे। उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया के साथ सोमवार सुबह बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने नंदी हॉल से भी दर्शन किए। गौतम गंभीर सुबह 4 बजे महाकाल मंदिर पहुंचे और वहां उन्होंने नंदी हॉल से बाबा महाकाल की भस्मार्ती के दर्शन किए। भस्म आरती के बाद बाबा का गर्भ गृह में पूजन अभिषेक किया और आशीर्वाद लिया। पुजारी महेश गुरू ने पूजन कार्य करवाया। गंभीर ने मंदिर परिसर में करीब ढाई घंटा बिताया और वह सुबह 6.30 बजे तक मंदिर में रहे। इसके बाद वह सांसद अनिल फिरोजिया संग निकल गए। दर्शन के बाद मीडिया से बात करते हुए गौतम गंभीर ने कहा कि उन्होंने बाबा महाकाल से प्रार्थना की कि सब खुश रहें और देश आगे बढ़े और हम मजबूत बने। इस दौरान उन्होंने पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत और खालिस्तानियों को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि मैंने पहले भी एक ट्वीट किया था कि आम आदमी पार्टी अलगाववादी और खालिस्तानियों पर नजर रखे क्योंकि बहुत कुर्बानियां गई हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार को अगर खालिस्तानियों का सपोर्ट मिलेगा तो उससे बुरा देश के लिए कुछ भी नहीं हो सकता, क्योंकि पंजाब एक बॉर्डर स्टेट है। वहीं फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि अभी तक उन्होंने द कश्मीर फाइल्स नहीं देखी है। ऐसे में वह फिल्म को लेकर कुछ नहीं सकते।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  21 March 2022

bhopal, Tried to crush, police jawan , BMW car

भोपाल। राजधानी भोपाल में महंगी कार दौड़ा रहे एक शख्स ने सरेराह गुंडागर्दी की है। शख्स ने खुलेआम नियम-कानून की धज्जियां उड़ाते हुए सडक़ पर ट्रैफिक जवानों से विवाद करने के बाद गुस्से में गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। इस दौरान जवान ने भागकर अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार ट्रैफिक पुलिस टीटी नगर स्थित अपैक्स बैंक चौक के पास सीटबेल्ट नहीं पहनने को लेकर एक बीएमडब्ल्यू कार चालक को रोक कर उससे सवाल किया। ट्रेफिक पुलिस द्वारा रोके जाने पर शख्स भडक़ गया। रौब दिखाते हुए ट्रैफिक पुलिस से झूमाझटकी की और इसके बाद बाद जान से मारने जवान पर कार चढ़ाने की कोशिश की। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। गहरे नीले रंग की यह बीएमडब्ल्यू कार इंदौर में मधुरेश पब्लिकेशन प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी के नाम रजिस्टर्ड है। फिलहाल पुलिस आरोपित कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  20 March 2022

bhopal, CM Chouhan ,planted pink cassia , karanj plants

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को राजधानी भोपाल के स्मार्ट उद्यान में करंज और पिंक केसिया का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री चौहान के साथ श्री श्री नर्मदा सेवा समिति संस्था के दिलीप रघुवंशी, हरीश चतुर्वेदी, नितेश रघुवंशी तथा मंडला के कृषक एवं समाजसेवी संदीप लोहान ने भी पौध-रोपण किया।   बता दें कि संस्था ने वर्ष 2010 से लगातार निःशुल्क शिविरों के माध्यम से अभी तक 25 हजार से अधिक रोगियों की मदद की है। संस्था प्रति वर्ष वर्षाकाल में आमजन को जोड़कर वृक्षारोपण भी करती है। मुख्यमंत्री ने संस्था को उनके पुनीत कार्यों के लिए शुभकामनाएं दी ।   संस्था ने स्वच्छ भारत अभियान में स्वच्छता अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों, स्कूलों, मोहल्लों, बाजारों की सफाई की है। दीवारों पर स्वच्छता स्लोगन लिखकर स्वच्छता के लिए बच्चों एवं आमजन को प्रेरित किया। स्वच्छता की शपथ दिलाकर कचरे को कूड़ेदान में डालने एवं घर और दुकानों में कूड़ादान रखने के लिए लोगों को प्रेरित किया। संस्था आमजन के बीच रहकर मानव-कल्याण और पर्यावरण के लिए निरंतर कार्यरत है।   उल्लेखनीय है कि पिंक केसिया की छाल और पत्तियों का उपयोग आयुर्वेदिक दवाएँ बनाने में किया जाता है। करंज आयुर्वेदिक चिकित्सा में महत्वपूर्ण माना गया है। करंज का उपयोग धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  20 March 2022

bhopal, CM Chouhan ,planted pink cassia , karanj plants

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को राजधानी भोपाल के स्मार्ट उद्यान में करंज और पिंक केसिया का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री चौहान के साथ श्री श्री नर्मदा सेवा समिति संस्था के दिलीप रघुवंशी, हरीश चतुर्वेदी, नितेश रघुवंशी तथा मंडला के कृषक एवं समाजसेवी संदीप लोहान ने भी पौध-रोपण किया।   बता दें कि संस्था ने वर्ष 2010 से लगातार निःशुल्क शिविरों के माध्यम से अभी तक 25 हजार से अधिक रोगियों की मदद की है। संस्था प्रति वर्ष वर्षाकाल में आमजन को जोड़कर वृक्षारोपण भी करती है। मुख्यमंत्री ने संस्था को उनके पुनीत कार्यों के लिए शुभकामनाएं दी ।   संस्था ने स्वच्छ भारत अभियान में स्वच्छता अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों, स्कूलों, मोहल्लों, बाजारों की सफाई की है। दीवारों पर स्वच्छता स्लोगन लिखकर स्वच्छता के लिए बच्चों एवं आमजन को प्रेरित किया। स्वच्छता की शपथ दिलाकर कचरे को कूड़ेदान में डालने एवं घर और दुकानों में कूड़ादान रखने के लिए लोगों को प्रेरित किया। संस्था आमजन के बीच रहकर मानव-कल्याण और पर्यावरण के लिए निरंतर कार्यरत है।   उल्लेखनीय है कि पिंक केसिया की छाल और पत्तियों का उपयोग आयुर्वेदिक दवाएँ बनाने में किया जाता है। करंज आयुर्वेदिक चिकित्सा में महत्वपूर्ण माना गया है। करंज का उपयोग धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  20 March 2022

bhopal, CM Chouhan ,planted pink cassia , karanj plants

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को राजधानी भोपाल के स्मार्ट उद्यान में करंज और पिंक केसिया का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री चौहान के साथ श्री श्री नर्मदा सेवा समिति संस्था के दिलीप रघुवंशी, हरीश चतुर्वेदी, नितेश रघुवंशी तथा मंडला के कृषक एवं समाजसेवी संदीप लोहान ने भी पौध-रोपण किया।   बता दें कि संस्था ने वर्ष 2010 से लगातार निःशुल्क शिविरों के माध्यम से अभी तक 25 हजार से अधिक रोगियों की मदद की है। संस्था प्रति वर्ष वर्षाकाल में आमजन को जोड़कर वृक्षारोपण भी करती है। मुख्यमंत्री ने संस्था को उनके पुनीत कार्यों के लिए शुभकामनाएं दी ।   संस्था ने स्वच्छ भारत अभियान में स्वच्छता अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों, स्कूलों, मोहल्लों, बाजारों की सफाई की है। दीवारों पर स्वच्छता स्लोगन लिखकर स्वच्छता के लिए बच्चों एवं आमजन को प्रेरित किया। स्वच्छता की शपथ दिलाकर कचरे को कूड़ेदान में डालने एवं घर और दुकानों में कूड़ादान रखने के लिए लोगों को प्रेरित किया। संस्था आमजन के बीच रहकर मानव-कल्याण और पर्यावरण के लिए निरंतर कार्यरत है।   उल्लेखनीय है कि पिंक केसिया की छाल और पत्तियों का उपयोग आयुर्वेदिक दवाएँ बनाने में किया जाता है। करंज आयुर्वेदिक चिकित्सा में महत्वपूर्ण माना गया है। करंज का उपयोग धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  20 March 2022

bhopal, Machabwal , car touches , scooty

भोपाल। राजधानी भोपाल में रविवार रात स्कूटी से कार टच होने की बात को लेकर बड़ा विवाद हो गया। विशेष समुदाय की लड़कियों की स्कू टी से दो लडक़ों की कार टकराने के बाद शुरू हुई बहस सामुदायिक विवाद में बदल गई। देर रात तक दो समुदाय के लोग थाने के बाहर ही एक-दूसरे के खिलाफ नारे लगाने लगे। चाकूबाजी में दो युवकों के घायल होने की भी खबर है। पुलिस फोर्स ने किसी तरह हालात संभाले, लेकिन दोनों तरफ के राजनीतिक दल रह-रहकर भीड़ को उकसाते रहे। रात 12 बजे तक भीड़ थाने पर मौजूद थी। क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जानकारी अनुसार हिनौतिया आलम निवासी शाहिबा खान आदर्श हॉस्टल के पास रहती है। शनिवार रात 9.30 बजे उसके पिता समीर खान के दोस्त की स्कूटी हॉस्टल के नीचे खड़ी थी। हॉस्टल के बगल में रहने वाला अभिषेक कुशवाहा अपने दोस्त गौरव के साथ कार से निकल रहा था। रास्ता संकरा होने की वजह से कार स्कूटी से टच हो गई। युवती का आरोप है कि उसके विरोध करने पर अभिषेक और गौरव ने गलती मानने के बजाए उसके साथ गाली-गालौज करते हुए मारपीट की। इसके बाद वहां भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर अशोका गार्डन पुलिस दोनों युवकों को थाने लेकर गई। इस घटना को सांप्रदायिक रंग देते हुए युवती के पक्ष के लोग थाने का घेराव करने पहुंच गए और आरोपियों को उनके हवाले करने की मांग करने लगे। इतने में दूसरे पक्ष के लोग भी वहां पहुंच गए। उधर कुछ लोग अभिषेक के घर पर पत्थरबाजी करते हुए उसके घर में भी घुस गए। पुलिस ने शाहिबा की शिकायत पर मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। वहीं अभिषेक की मां की शकरिया बाई की शिकायत पर भीड़ के खिलाफ बलवा का केस दर्ज किया गया है। रात 12 बजे तक भीड़ थाने पर मौजूद थी। इलाके में तनाव देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल हालात सामान्य हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  20 March 2022

narmadapuram, Minister Sarang ,took stock ,Shivraj cabinet

नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश में शिवराज मंत्रिपरिषद की अलगी बैठक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पचमढ़ी में होगी। यहां प्रदेश के सभी मंत्रिगण आगामी 26 और 27 मार्च को आयोजित इस चिंतन बैठक में शामिल होकर अपने कामकाज की समीक्षा और आगामी योजनाओं पर चर्चा करेंगे। इस बैठक की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग शनिवार को पचमढ़ी पहुंचे और यहां की जा रही तैयारियां की समीक्षा की। इस अवसर पर उनके साथ कमिश्नर माल सिंह, कलेक्टर नीरज सिंह व एसपी डा गुरकरन सिंह मौजूद रहे।   नर्मदापुरम कलेक्टर नीरज सिंह ने रविवार को बताया कि पचमढ़ी में आयोजित राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक स्तर पर तैयारियां की हैं। वरिष्ठ कार्यालय के निर्देशानुसार व्यवस्था की जा रही हैं। चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने व्यवस्था का जायजा लिया है और उन्होंने तैयारियों पर संतोष जताया है। दो दिन तक चलने वाली बैठक के मद्देनजर पचमढ़ी में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। पिपरिया, पचमढ़ी, सोहागपुर, बनखेड़ी के साथ ही पुलिस लाइन का बल भी पचमढ़ी में तैनात किया जा रहा है।   बता दें कि आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के तहत विभिन्न योजना को लेकर कार्ययोजनाओं को ध्यान में रखकर बैठक का एजेंडा तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मंत्रीमंडल के सभी सदस्य 26 और 27 मार्च को पचमढ़ी में आयोजित इस चिंतन बैठक में शामिल रहेंगे। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग रविवार को पचमढ़ी पहुंचे और अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।   बताया गया है कि पचमढ़ी के सभी रिसार्ट और होटलें बुक हो गई हैं। इसके अलावा पिपरिया तथा आसपास के क्षेत्रों में भी ठहरने के लिए जगह नहीं है। बैठक के दौरान भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी पचमढ़ी पहुंचेंगे। कई लोगों ने एडवांस बुकिंग करा ली है। सरकारी होटलों में भी जगह नहीं बची है1 मप्र पर्यटन बोर्ड का चंपक बंगला व ओल्ड होटल को पहले ही बुक किया जा चुका है। इन दिनों गर्मी की छुट्टियां भी शुरू हो गई हैं, इसलिए पर्यटक की पचमढ़ी पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें होटल और रिसोर्ट में जगह नहीं मिल रही है।   जानकारी मिली है कि सभी मंत्रियों को 25 मार्च को भोपाल से बस के जरिए पचमढ़ी पहुंचेंगे और बैठक समाप्त होने के बाद बस से ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भोपाल लायाजाएगा। 26 मार्च को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पचमढ़ी पहुंच जाएंगे और सुबह 10 बजे से कैबिनेट की बैठक लेंगे। इस बैठक को 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर अहम मानी माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि सरकार ने चुनाव की तैयारियों को लेकर यह बैठक करने जा रही है। इसमें राज्य के हित में कुछ लोकलुभावन फैसले भी लिए जा सकते हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  20 March 2022

bhopal,  Two Nigerians arrested ,duping jobs abroad

भोपाल। राज्य साइबर सेल ने दो ठग नाइजीरियन को गिरफ्तार किया है। भोपाल मंडीदीप के रहने वाले मेडिकल एक्यूपमेंट व्यापारी को यूके में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दिल्ली में बैठकर दोनों नाइजीरियन ने करीब 60 लाख 90 हजार 335 रुपये ठग चुके हैं। पुलिस मुख्यालय द्वारा शनिवार को जानकारी दी गई कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक साइबर योगेश देशमुख द्वारा संगठित सायबर अपराधों के प्रकरणों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने एवं त्वरित कार्यवाही करने के दिशा निर्देशों जारी किये गए थे। इसी दौरान सायबर अपराध से संबंधित एक शिकायत नवम्बर 2021 में राज्य सायबर पुलिस को प्राप्त हुई। शिकायत में आवेदक के बैंक खाते से कुल 60 लाख 90 हजार 335 रुपये आरोपितों के खातों में जमा करा लिए गये। आवेदक मनीष पटेल निवासी मंडीदीप को यूके में जॉब दिलाने के लिए यूके, नाइजीरिया एवं भारतीय के नंबरों से व्हाट्सअप कॉल/चैट की गयी। झांसे में लेने के लिए 4 से 5 बार इंटरव्यू भी लिए गये तथा आधार एक्सचेंज के अधिकारी बनकर आवेदक को यूके से आए एक गिफ्ट पैकेट जिसमें 65000 पाउंड कैश, एक आईफोन, एक लेपटाप, एक घड़ी,एक ज्वेलरी, एक जोड़ी जूते और टी शर्ट होना बताया गया। आवेदक को उक्त गिफ्ट कूरियर का कनफरमेशन यूके के नंबर से भी किया गया। आधार एक्सचेंज कंपनी कोरियर चार्ज कैश चार्ज, रजिस्ट्री चार्ज, विदेशी मुद्रा चार्ज, एंटी टेरेरिस्ट और एंटीड्रग डिपार्टमेंट चार्ज के नाम पर कुल 18 बैंक खातों में 60 लाख 90 हजार 335 रुपये जमा करवा लिए गये। पुलिस अधीक्षक वैभव श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राइम ऋचा जैन के निर्देश में उपरोक्त शिकायत में अपराध क्र 171/2021 धारा 419,420 आईपीसी एवं 66 डी आईटी एक्ट पंजीबद्ध कर प्राथमिकता में लेकर विवेचना की गई। विवेचना उपरांत पाया गया कि बैंक खाते अलग-अलग राज्यों से सम्बंधित हैं जिनमें से पैसे कि निकासी दिल्ली से होना भी पाया गया। शिकायत में न्यू दिल्ली से दो नाइजीरियन मूल के आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों से 19 मोबाइल फोन, 21 सिम कार्ड, 01 इंटरनेशनल एटीएम कार्ड, 01 अलाहाबाद बैंक एटीएम कार्ड, 01 लैपटाप जप्तशुदा मोबाइल से भिन्न आईएमईआई वाले 03 मोबाइल बॉक्स एवं 04 मोबाइल बिल, पासपोर्ट की कॉपी जब्त किए गए। आरोपित इंटरनेशनल ट्रांसेक्शन एवं कई संदिग्ध गतिविधियां भी कर रहे हैं, जिनकी विवेचना जारी है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 March 2022

bhopal,  Two Nigerians arrested ,duping jobs abroad

भोपाल। राज्य साइबर सेल ने दो ठग नाइजीरियन को गिरफ्तार किया है। भोपाल मंडीदीप के रहने वाले मेडिकल एक्यूपमेंट व्यापारी को यूके में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दिल्ली में बैठकर दोनों नाइजीरियन ने करीब 60 लाख 90 हजार 335 रुपये ठग चुके हैं। पुलिस मुख्यालय द्वारा शनिवार को जानकारी दी गई कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक साइबर योगेश देशमुख द्वारा संगठित सायबर अपराधों के प्रकरणों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने एवं त्वरित कार्यवाही करने के दिशा निर्देशों जारी किये गए थे। इसी दौरान सायबर अपराध से संबंधित एक शिकायत नवम्बर 2021 में राज्य सायबर पुलिस को प्राप्त हुई। शिकायत में आवेदक के बैंक खाते से कुल 60 लाख 90 हजार 335 रुपये आरोपितों के खातों में जमा करा लिए गये। आवेदक मनीष पटेल निवासी मंडीदीप को यूके में जॉब दिलाने के लिए यूके, नाइजीरिया एवं भारतीय के नंबरों से व्हाट्सअप कॉल/चैट की गयी। झांसे में लेने के लिए 4 से 5 बार इंटरव्यू भी लिए गये तथा आधार एक्सचेंज के अधिकारी बनकर आवेदक को यूके से आए एक गिफ्ट पैकेट जिसमें 65000 पाउंड कैश, एक आईफोन, एक लेपटाप, एक घड़ी,एक ज्वेलरी, एक जोड़ी जूते और टी शर्ट होना बताया गया। आवेदक को उक्त गिफ्ट कूरियर का कनफरमेशन यूके के नंबर से भी किया गया। आधार एक्सचेंज कंपनी कोरियर चार्ज कैश चार्ज, रजिस्ट्री चार्ज, विदेशी मुद्रा चार्ज, एंटी टेरेरिस्ट और एंटीड्रग डिपार्टमेंट चार्ज के नाम पर कुल 18 बैंक खातों में 60 लाख 90 हजार 335 रुपये जमा करवा लिए गये। पुलिस अधीक्षक वैभव श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राइम ऋचा जैन के निर्देश में उपरोक्त शिकायत में अपराध क्र 171/2021 धारा 419,420 आईपीसी एवं 66 डी आईटी एक्ट पंजीबद्ध कर प्राथमिकता में लेकर विवेचना की गई। विवेचना उपरांत पाया गया कि बैंक खाते अलग-अलग राज्यों से सम्बंधित हैं जिनमें से पैसे कि निकासी दिल्ली से होना भी पाया गया। शिकायत में न्यू दिल्ली से दो नाइजीरियन मूल के आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों से 19 मोबाइल फोन, 21 सिम कार्ड, 01 इंटरनेशनल एटीएम कार्ड, 01 अलाहाबाद बैंक एटीएम कार्ड, 01 लैपटाप जप्तशुदा मोबाइल से भिन्न आईएमईआई वाले 03 मोबाइल बॉक्स एवं 04 मोबाइल बिल, पासपोर्ट की कॉपी जब्त किए गए। आरोपित इंटरनेशनल ट्रांसेक्शन एवं कई संदिग्ध गतिविधियां भी कर रहे हैं, जिनकी विवेचना जारी है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 March 2022

bhopal, Heat wave ,outbreak,five districts , Madhya Pradesh

भोपाल। मध्य प्रदेश में गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को पांच जिलों में लू का प्रकोप रहा। पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौमस विज्ञान विभाग के अनुसार पांच जिलों में चल रहा लू का प्रकोप शनिवार को भी जारी रहेगा। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि नर्मदापुरम, खरगोन, उज्जैन, रतलाम, और धार जिले में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा पश्चिम मध्य प्रदेश में शनिवार को लू चलने की संभावना है। राजस्थान से मध्य प्रदेश की ओर चलने वाली शुष्क पछुआ हवाओं का प्रकोप शनिवार को थोड़ा कम होने की उम्मीद हैं। इससे राज्य के पश्चिमी हिस्सों में तापमान में लगभग एक डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। राज्य में सबसे कम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस मंडला और छतरपुर जिले के खजुराहो में दर्ज किया गया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 March 2022

bhopal, No communal tension , violence, tolerated in MP,Shivraj

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में किसी भी तरह के सांप्रदायिक तनाव व हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस अपने खुफिया तंत्र को सक्रिय व सुदृढ़ करते हुए शांति समितियों के माध्यम से जनसामान्य के निरंतर संपर्क में रहे। शांति समितियों की बैठक थाना तथा जिलास्तर के साथ-साथ मोहल्ला स्तर पर भी आयोजित हो। प्रदेश में अन्य देशों से आए अवैध प्रवासियों की पहचान के लिए अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने गुरुवार को कानून व्यवस्था की स्थिति के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ निवास कार्यालय में बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने होली सहित आगामी माहों में आने वाले त्यौहारों के लिए विशेष सर्तकता बरतने और सोशल मीडिया पर नजर रखने के निर्देश देते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर आ रही भ्रामक जानकारियों का तत्काल खंडन किया जाए। बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।   मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाएँ, बच्चे, दलित, गरीब सहित सभी स्वयं को सुरक्षित महसूस करें, ऐसी व्यवस्था आवश्यक है। कानून-व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदेश में महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराधों में त्वरित कार्यवाही की गई है। प्रदेश को कानून व्यवस्था में आदर्श राज्य बनाना है।     उन्होंने कहा कि माफिया, गुंडों, डकैतों, नक्सलियों पर नियंत्रण के लिए सभी जिलों में प्रभावी कार्रावाई जारी रहे। मुख्यमंत्री ने भोपाल के ऐशबाग क्षेत्र से पकड़े गए चार संदिग्ध आकंतवादियों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने इस प्रकरण के सभी पहलुओं पर विस्तार से जांच के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मकान मालिक, किरायेदार को रखने से पहले, उनकी जांच व सत्यापन आवश्यक रूप से कराएं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 March 2022

bhopal, No communal tension , violence, tolerated in MP,Shivraj

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में किसी भी तरह के सांप्रदायिक तनाव व हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस अपने खुफिया तंत्र को सक्रिय व सुदृढ़ करते हुए शांति समितियों के माध्यम से जनसामान्य के निरंतर संपर्क में रहे। शांति समितियों की बैठक थाना तथा जिलास्तर के साथ-साथ मोहल्ला स्तर पर भी आयोजित हो। प्रदेश में अन्य देशों से आए अवैध प्रवासियों की पहचान के लिए अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने गुरुवार को कानून व्यवस्था की स्थिति के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ निवास कार्यालय में बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने होली सहित आगामी माहों में आने वाले त्यौहारों के लिए विशेष सर्तकता बरतने और सोशल मीडिया पर नजर रखने के निर्देश देते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर आ रही भ्रामक जानकारियों का तत्काल खंडन किया जाए। बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।   मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाएँ, बच्चे, दलित, गरीब सहित सभी स्वयं को सुरक्षित महसूस करें, ऐसी व्यवस्था आवश्यक है। कानून-व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदेश में महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराधों में त्वरित कार्यवाही की गई है। प्रदेश को कानून व्यवस्था में आदर्श राज्य बनाना है।     उन्होंने कहा कि माफिया, गुंडों, डकैतों, नक्सलियों पर नियंत्रण के लिए सभी जिलों में प्रभावी कार्रावाई जारी रहे। मुख्यमंत्री ने भोपाल के ऐशबाग क्षेत्र से पकड़े गए चार संदिग्ध आकंतवादियों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने इस प्रकरण के सभी पहलुओं पर विस्तार से जांच के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मकान मालिक, किरायेदार को रखने से पहले, उनकी जांच व सत्यापन आवश्यक रूप से कराएं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 March 2022

bhopal, Banks no longer,stop payment , Kamal Patel

भोपाल। देश और प्रदेश के किसानों के लिए संकट के समय में संजीवनी बनी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि अब अगर किसान ने बैंक से कर्ज भी लिया है तो यह राशि उसके खाते मे पहुंचेगी और उसे यह राशि दी जाएगी। अब बैंक किसान के खाते को न होल्ड कर पाएंगे और न ही एटीएम ब्लॉक कर सकेंगे।   मध्यप्रदेश में कृषि मंत्री कमल पटेल की तत्परता से ऐसा संभव हो पाया है कि अब किसान के खाते में प्रधानमंत्री फसल बीमा की राशि आती है तो वह इस राशि का उपयोग अपने परिवार के गुजर बसर के लिए कर सकता है। बीते दिनों कृषि मंत्री को किसानों से लगातार शिकायत मिल रही थी कि फसल बीमा योजना की राशि उनके खातों में आई लेकिन बैंकों ने उनके खातों को होल्ड कर दिया और पैसा निकालने के लिए एटीएम ब्लॉक कर दिए हैं। फसल बीमा योजना की राशि को लिए गए कर्ज में समायोजित कर दी गई है।   कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल की तत्परता और निर्देश पर बैंकों ने पदेश में किसानों को यह राशि देना शुरू कर दी है। जिस पर देवास जिले के किसान विधायक पहाड़ सिंह कनौजिया के नेतृत्व में किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को भोपाल स्थित निवास पर आए और कृषि मंत्री पटेल का आभार व्यक्त किया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 March 2022

satna, Missing Golden Baba ,Uttar Pradesh, found in Maihar

सतना। उत्तरप्रदेश के कानपुर से लापता हुए मशहूर गोल्डन बाबा बुधवार रात सतना के मैहर धाम में मिल गए हैं। बाबा को लेकर कल्याणपुर थाने की पुलिस कानपुर रवाना हो गई है। करीब दो किलो सोने के आभूषण पहनने की वजह से चर्चित मनोज सिंह सेंगर उर्फ गोल्डन बाबा मंगलवार सुबह साढ़े छह बजे से लापता हो गए थे। इसकी शिकायत बाबा के स्वजनों ने पुलिस से की थी। उन्होंने अपना मोबाइल फोन, सोने चांदी के गहने उतारकर रख दिए थे और बिना बताए लापता हो गए थे। गोल्डन बाबा को बुधवार सुबह चित्रकूट के परिक्रमा मार्ग में एक व्यक्ति ने देख लिया था। जिसके बाद उसने बाबा के स्वजनों को सूचना दे दी थी। स्वजन उन्हें लेने के लिए जब चित्रकूट पहुंचे, उससे पहले ही बाबा मैहर चले गए। गोल्डन बाबा के लापता होने और मैहर में पहुंचने की सूचना मिलने के बाद से मैहर पुलिस भी एक्टिव हो गई थी और रात भर उन्हें आसपास के क्षेत्र में और मैहर धाम में तलाशा गया। मैहर देवी जी चौकी प्रभारी संतोष उलाड़ी भी टीम के साथ उन्हें ढूंढने में जुट गए। आखिरकार स्वजनों व पुलिस ने उन्हें मैहर देवी मंदिर के पास से ढूंढ़ निकाला। जिसके बाद रात में ही उत्तरप्रदेश पुलिस बाबा को लेकर कानपुर रवाना हो गई।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 March 2022

betul, Fire , bus going ,bhopal to Hyderabad

बैतूल। नेशनल हाईवे 69 पर बैतूल से 20 किलोमीटर दूर नीम पानी के पास बुधवार रात बड़ा हादसा हो गया। यहां भोपाल से हैदराबाद जा रही वाल्वो बस में आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि थोड़ी देर में बस पूरी तरह से जल कर खाक हो गई। गनीमत रही कि समय रहते सभी यात्री बस से नीचे उतर गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।   जानकारी अनुसार वर्मा ट्रेवल्स की वॉल्वो बस क्रमांक एमपी 04 पीए 5632 बुधवार शाम को भोपाल से हैदराबाद के लिए रवाना हुई थी। बस जैसे ही नेशनल हाईवे 69 पर बैतूल से 20 किलोमीटर दूर नीम पानी के पास पहुंची तो बस में धुआं उठने लगा। धुंआ निकलता देख ड्रायवर ने तुरंत बस को रोककर सभी यात्रियों को नीचे उतार दिया। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। यात्रियों के उतरने के तुरंत बाद आग अचानक भडक़ उठी और बस आग के गोले जैसी दिखने लगी। जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची, तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। बैतूल से पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया है। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद शाहपुर थाना प्रभारी एसएन मुकाती पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि संभवत आग की वजह टायर का फटना है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 March 2022

bhopal, Shivraj became, longest serving, chief minister , BJP

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हो गई है। उन्होंने सबसे लंबे समय तक भाजपा के मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अब तक यह रिकॉर्ड छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नाम था। डॉ रमन 15 साल 10 दिन तक मुख्यमंत्री पद पर रहे थे। गुरुवार 17 मार्च को शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर रहते 15 साल 11 दिन पूरे कर लिए।   हालांकि, सभी पार्टियों की बात करें तो सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन चामलिंग के नाम भारत के इतिहास में किसी भी राज्य में सबसे अधिक समय 25 साल तक मुख्यमंत्री रहने का रिकार्ड हैं। चामलिंग वर्ष 1994 से वर्ष 2019 तक लगातार पांच बार मुख्यमंत्री चुने गए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु का रिकॉर्ड तोड़ा था। इसके बाद देश में सबसे लम्बे समय तक मुख्यमंत्री रहने के मामले में ओडिशा के नवीन पटनायक का नम्बर आता है। पटनायक वर्ष 2000 से इस पद पर बरकरार हैं। उनके बाद बिहार के नीतीश कुमार और नगालैंड के एन रियो का नंबर आता है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इनके करीब पहुंच गए हैं।   गौरतलब है कि शिवराज चौहान मध्य प्रदेश के चार बार मुख्यमंत्री बनने वाले इकलौते नेता हैं। इससे पहले अर्जुन सिंह और श्यामाचरण शुक्ल तीन-तीन बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 29 नवंबर 2005 को पहली बार प्रदेश के मुख्यमंत्री का पद संभाला था। तब से 2018 तक लगातार वे तीन बार मुख्यमंत्री रहे, लेकिन 2018 के विधानसभा चुनाव में उलटफेर हुआ और कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार सत्ता में आ गई। हालांकि, कमलनाथ की सरकार 15 महीने में ही गिर गई। इसके बाद भाजपा ने पुनः सरकार बनाई और शिवराज सिंह चौहान ने 20 मार्च 2020 को प्रदेश में चौथी बार शपथ लेकर मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। शिवराज सिंह चौहान किराड़ राजपूत परिवार से आते हैं। उनका जन्म 5 मार्च, 1959 को सीहोर जिले के जैत गांव में किसान परिवार में हुआ। 1992 में उनका विवाह साधना सिंह से हुआ और उनके दो बेटे हैं। उनके पिता प्रेम सिंह चौहान एक किसान थे शिवराज भोपाल के बरकतुल्ला यूनिवर्सिटी से एमए में दर्शनशास्त्र से गोल्ड मेडलिस्ट हैं। चौहान छात्र जीवन से ही राजनीति से जुड़े रहे हैं। वह 1975 में मॉडल स्कूल स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष चुने गए थे। 1975-76 में इमरजेंसी के खिलाफ अंडग्राउंड आंदोलन में हिस्सा लिया था। 1976-77 में आपातकाल के दौरान वे जेल भी गए। वर्ष 1977 से वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं। साथ ही लम्बे समय तक पार्टी की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से भी जुड़े रहे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 March 2022

bhopal, MP Cabinet meeting, 26-27 in Pachmarhi

भोपाल। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बुधवार को 26 और 27 मार्च को पचमढ़ी में होने वाली मंत्री-मंडल चिंतन बैठक की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को बैठक की सभी तैयारियां समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग एवं पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री रामखेलावन पटेल ने महत्वपूर्ण सुझाव दिये।   मंत्री सिंह ने बताया कि चिंतन बैठक में शामिल होने के लिये 25 मार्च की शाम सभी मंत्री बस से पचमढ़ी के लिए रवाना होंगे। चिंतन बैठक 26 मार्च को सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संबोधन के साथ शुरू होगी। चिंतन बैठक में दोनों दिन विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं एवं विषयों पर सत्र होंगे। सत्र-समापन के बाद मंत्रीगण बस से ही भोपाल वापस आयेंगे।   गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैठक की तैयारियों के लिए उप समिति गठित की है। समिति में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग और पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल शामिल हैं।   इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार, प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति शिवशेखर शुक्ला और प्रमुख सचिव लोक निर्माण नीरज मण्डलोई उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  16 March 2022

bhopal, MP Cabinet meeting, 26-27 in Pachmarhi

भोपाल। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बुधवार को 26 और 27 मार्च को पचमढ़ी में होने वाली मंत्री-मंडल चिंतन बैठक की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को बैठक की सभी तैयारियां समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग एवं पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री रामखेलावन पटेल ने महत्वपूर्ण सुझाव दिये।   मंत्री सिंह ने बताया कि चिंतन बैठक में शामिल होने के लिये 25 मार्च की शाम सभी मंत्री बस से पचमढ़ी के लिए रवाना होंगे। चिंतन बैठक 26 मार्च को सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संबोधन के साथ शुरू होगी। चिंतन बैठक में दोनों दिन विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं एवं विषयों पर सत्र होंगे। सत्र-समापन के बाद मंत्रीगण बस से ही भोपाल वापस आयेंगे।   गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैठक की तैयारियों के लिए उप समिति गठित की है। समिति में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग और पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल शामिल हैं।   इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार, प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति शिवशेखर शुक्ला और प्रमुख सचिव लोक निर्माण नीरज मण्डलोई उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  16 March 2022

bhopal, Kamal Nath

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसा है। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा है कि अपनी झूठी घोषणाओं के लिए मशहूर शिवराज जी अब आगामी चुनावों को देखते हुए एक बार फिर नई झूठी घोषणाओं में लग गए हैं, जबकि उनकी पूर्व की घोषणाओं का हश्र सबको पता है। कमलनाथ ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा कि सीएम शिवराज ने 12 फरवरी को दावा किया था कि प्रदेश के उन 49 लाख 85 हज़ार किसानों के खाते में फसल बीमा की 7618 करोड़ की राशि उन्होंने सिंगल क्लिक के माध्यम से उनके बैंक खातो में जमा करायी है। यह कैसा सिंगल क्लिक जो एक माह से अधिक बीत जाने के बाद भी अभी तक लाखों किसानों के खाते में राशि ही नहीं पहुंची? उन्होंने कहा कि जिन किसानों के खाते में पहुँची भी है, वह भी निकासी पर रोक के कारण व ऋण में समायोजित के कारण निकाल नही पा रहे है और लाखों किसान तो अभी उस सिंगल क्लिक का इंतज़ार ही कर रहे हैं। अब जब 2 वर्ष बाद मिले फसल बीमा की यह स्थिति है तो खराब फसलों के मुआवजे की स्थिति को खुद समझा जा सकता है? पूर्व सीएम ने आरोप लगाते हुए कहा कि बेहतर हो शिवराज जी पहले अपनी पुरानी अधूरी घोषणाओं को पूरा करें, फिर प्रदेश की जनता को गुमराह करने के लिए नई घोषणाएँ करे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  16 March 2022

bhopal, Chief Minister Chouhan, planted Maulshree , Pink Cassia saplings

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को राजधानी भोपाल के स्मार्ट उद्यान में मौलश्री और पिंक केसिया का पौधा लगाया। इस दौरान प्रकृति योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान के टी.एस. बावल, संजय पाठक तथा वीरेंद्र धवन भी पौध-रोपण में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री चौहान को संस्था के प्रतिनिधियों ने गिलोय और मुनगा के पौधे भेंट किए। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मुनगा, कुपोषण दूर करने में सहायक है और गिलोय से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। राज्य सरकार इन दोनों को प्रोत्साहित करेगी।   बता दें कि संस्थान नियमित योग कक्षाओं के साथ पर्यावरण-संरक्षण हेतु वृक्षारोपण विशेषकर आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों एवं औषधीय पौधों के प्रति जन-जागरूकता का कार्य कर रही है। योग कक्षा एवं योग शिविर के माध्यम से प्राकृतिक आहार, प्राकृतिक रूप से बीमारियों के निदान, बच्चों को प्राकृतिक जूस के लाभ की जानकारी और उसका वितरण किया जा रहा है। संस्थान द्वारा योग एवं आसन, प्राकृतिक संरक्षण और रोगों से बचाव हेतु सेमिनार भी किये जाते हैं।   उल्लेखनीय है कि मौलश्री एक सुपरिचित वृक्ष है, इसे संस्कृत में केसव, हिन्दी में मोलसरी या बकुल कहते हैं। मौलश्री औषधीय वृक्ष है। इसका सदियों से आयुर्वेद में उपयोग होता आ रहा है। पिंक केसिया जावानिका की छाल और पत्तियों का उपयोग आयुर्वेदिक दवाएं बनाने में किया जाता है। कब्ज, शूल, मूत्र विकारों के इलाज के लिए इससे तैयार दवाओं का उपयोग किया जाता है।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  16 March 2022

bhopal, 30 lakh children ,aged 12 to 14

भोपाल। मध्य प्रदेश में 12 से 14 साल तक के बच्चों को कोरोनारोधी टीका लगाने की शुरुआत अब रंगपंचमी के बाद 23 मार्च से होगी। इसके लिए सिर्फ वही बच्चे पात्र होंगे, जिनका जन्म 15 मार्च 2010 या इसके पहले हुआ है। प्रदेश में इस उम्र वर्ग के करीब 30 लाख बच्चे हैं, जिनका वैक्सीनेशन होना है। इन्हें स्कूलों में ही टीका लगाया जाएगा।   राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. संतोष शुक्ला ने बुधवार को बताया कि पहले यह तय किया गया था कि 16 मार्च से टीका लगाया जाएगा, लेकिन कोविन पोर्टल में एंट्री के लिए सॉफ्टवेयर में बदलाव नहीं हो पाने और इसके बाद होली के चलते इसे आगे बढ़ा दिया गया है। प्रदेश में 12 से 14 साल के करीब 30 लाख बच्चों को 23 मार्च से वैक्सीन लगना शुरू होगी।   उन्होंने बताया कि इसे लेकर स्वास्थ्य और स्कूल शिक्षा विभाग ने पूरी योजना तैयार कर ली। इन बच्चों को स्कूलों में ही वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए स्कूलों में शिविर लगाए जाएंगे। टीकाकरण करने वाले कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से हर जिले में टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे। 10 दिन के भीतर प्रदेश में पात्र बच्चों में 90 प्रतिशत को पहली डोज लगाने का लक्ष्य है। बच्चों को सूचित करने की जिम्मेदारी संबंधित स्कूलों की होगी।   डॉ. शुक्ला ने बताया कि जिलों में हर दिन कितने बच्चों को टीका लगाया जाए, यह जिला स्तर से ही तय किया जाएगा। नई वैक्सीन होने की वजह से दुष्प्रभावों पर नजर रखने के लिए डॉक्टर व पैरामेडिकल कर्मचारियों की विशेष टीम बनाई गई है। कुछ स्कूलों का एक सेक्टर बनाया जाएगा। हर सेक्टर के लिए एक डॉक्टर व अन्य कर्मचारियों की टीम रहेगी। पहले की तरह ही टीका लगवाने के बाद बच्चों को आधे घंटे के लिए स्कूल में ही निगरानी कक्ष में बैठना होगा। हर स्कूल में तीन कक्ष बनाए गए हैं।   उन्होंने बताया कि 12 से 14 साल तक के बच्चों को कॉर्बेवैक्स का टीका लगाया जाएगा। इस वैक्सीन का निर्माण बायोलॉजिकल ई लिमिटेड कंपनी ने किया है। वैक्सीन के दो डोज में 0.5 एमएल दवा रहेगी। इस वैक्सीन को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने इमरजेंसी अप्रूवल दिया है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  16 March 2022

katni, Sirfira slits , girl

कटनी। कुठला थाना क्षेत्र के खरखरी नंबर दो गांव में आंगनबाड़ी केन्द्र के बाहर एक सिरफिरे युवक ने एक युवती के गले में चाकू मारने के बाद खुद के गले में भी चाकू से वार किए । गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर दोनों इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि खरखरी नंबर दो गांव के आंगनबाड़ी केन्द्र बाहर एक युवती पर गांव के ही युवक प्रताप यादव ने चाकू से गले में हमला कर दिया। युवती पर हमले के बाद युवक ने खुद के गले में भी चाकू मार लिया। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवती के बयान लेने के बाद पुलिस प्रताप यादव के होश में आने का इंतजार कर रही है। उसके बयान के बाद ही मामले की वास्तविक जानकारी मिल सकेगी। इलाज के दौरान होश में आई युवती का कहना है कि वह खाना देकर आंगनबाड़ी से घर लौट रही थी, तभी गांव का युवक प्रताप यादव आया और उसके गले में धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसके कारण वह जमीन पर गिर गई। इसी बीच युवक ने भी खुद के गले में धारदार हथियार से हमला कर लिया। पुलिस ने युवती के बयान दर्ज कर लिए हैं, जबकि युवक अब तक होश में नहीं आया है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 March 2022

katni, Sirfira slits , girl

कटनी। कुठला थाना क्षेत्र के खरखरी नंबर दो गांव में आंगनबाड़ी केन्द्र के बाहर एक सिरफिरे युवक ने एक युवती के गले में चाकू मारने के बाद खुद के गले में भी चाकू से वार किए । गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर दोनों इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि खरखरी नंबर दो गांव के आंगनबाड़ी केन्द्र बाहर एक युवती पर गांव के ही युवक प्रताप यादव ने चाकू से गले में हमला कर दिया। युवती पर हमले के बाद युवक ने खुद के गले में भी चाकू मार लिया। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवती के बयान लेने के बाद पुलिस प्रताप यादव के होश में आने का इंतजार कर रही है। उसके बयान के बाद ही मामले की वास्तविक जानकारी मिल सकेगी। इलाज के दौरान होश में आई युवती का कहना है कि वह खाना देकर आंगनबाड़ी से घर लौट रही थी, तभी गांव का युवक प्रताप यादव आया और उसके गले में धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसके कारण वह जमीन पर गिर गई। इसी बीच युवक ने भी खुद के गले में धारदार हथियार से हमला कर लिया। पुलिस ने युवती के बयान दर्ज कर लिए हैं, जबकि युवक अब तक होश में नहीं आया है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 March 2022

bhopal, Terrorists exposed, infiltration , Indo-Bangladesh border

भोपाल‎‎। भोपाल में दबोचे गए जमात-ए-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के चार आतंकी एटीएस की रिमांड पर है और उनके पूछताछ कर आतंकी संगठन की गतिविधयों की जानकारी जुटाई जा रही है। आतंकियों ने पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि भारत-बांग्लादेश सीमा पर दलालों का नेटवर्क सक्रिय है और वे दलालों को चार रुपये देकर भारत में आए। उन्होंने 2021 में कोविड लॉकडाउन के दौरान दलालों के जरिए घुसपैठ की थी।   इंटेलिजेंस आईजी डॉक्टर आशीष ने मंगलवार को उक्त जानकारी देते हुए बताया कि चारों हार्डकोर आतंकी हैं और संगठन अलकायदा की आइडियोलॉजी फॉलो करते हैं। वे इंटरनेट वाइस कॉल के जरिए संगठन से जुड़े लोगों से बात करते थे। शुरुआती पूछताछ में आतंकियों ने त्रिपुरा से भारत में दाखिल होने की बात कबूली है। फिलहाल एटीएस उनके बयानों की भी तस्दीक कर रही है।   उन्होंने बताया कि आतंकी कई महीने तक भारत-बांग्लादेश के सीमावर्ती गांवों में रहे। पूछताछ में उन्होंने घुसपैठ का मार्ग, सीमा में दलाल भारत में कैसे घुसपैठ कराते हैं, इसकी जानकारी भी दी है। दलालों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए एटीएस ने स्पेशल टीम गठित की है। डीएसपी रैंक के अधिकारी इस टीम को लीड करेगा।   आतंकियों ने पूछाताछ में बताया कि उन्होंने कुछ समय असम में भी बिताया। इसके बाद वे उत्तरप्रदेश में रहे। एटीएस उनके रहने वाले स्थानों की जानकारी जुटा रही है। आईजी डा. आशीष ने बताया कि आतंकियों से जुड़े लोकल नेटवर्क की भी जांच चल रही है। इनसे जुड़े कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 March 2022

bhopal, Terrorists exposed, infiltration , Indo-Bangladesh border

भोपाल‎‎। भोपाल में दबोचे गए जमात-ए-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के चार आतंकी एटीएस की रिमांड पर है और उनके पूछताछ कर आतंकी संगठन की गतिविधयों की जानकारी जुटाई जा रही है। आतंकियों ने पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि भारत-बांग्लादेश सीमा पर दलालों का नेटवर्क सक्रिय है और वे दलालों को चार रुपये देकर भारत में आए। उन्होंने 2021 में कोविड लॉकडाउन के दौरान दलालों के जरिए घुसपैठ की थी।   इंटेलिजेंस आईजी डॉक्टर आशीष ने मंगलवार को उक्त जानकारी देते हुए बताया कि चारों हार्डकोर आतंकी हैं और संगठन अलकायदा की आइडियोलॉजी फॉलो करते हैं। वे इंटरनेट वाइस कॉल के जरिए संगठन से जुड़े लोगों से बात करते थे। शुरुआती पूछताछ में आतंकियों ने त्रिपुरा से भारत में दाखिल होने की बात कबूली है। फिलहाल एटीएस उनके बयानों की भी तस्दीक कर रही है।   उन्होंने बताया कि आतंकी कई महीने तक भारत-बांग्लादेश के सीमावर्ती गांवों में रहे। पूछताछ में उन्होंने घुसपैठ का मार्ग, सीमा में दलाल भारत में कैसे घुसपैठ कराते हैं, इसकी जानकारी भी दी है। दलालों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए एटीएस ने स्पेशल टीम गठित की है। डीएसपी रैंक के अधिकारी इस टीम को लीड करेगा।   आतंकियों ने पूछाताछ में बताया कि उन्होंने कुछ समय असम में भी बिताया। इसके बाद वे उत्तरप्रदेश में रहे। एटीएस उनके रहने वाले स्थानों की जानकारी जुटा रही है। आईजी डा. आशीष ने बताया कि आतंकियों से जुड़े लोकल नेटवर्क की भी जांच चल रही है। इनसे जुड़े कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 March 2022

bhopal, Congress walked out ,demanding restoration, old pension

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को कांग्रेस ने कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सरकार के रवैये के खिलाफ सदन से वाक आउट किया। प्रश्नकाल के बाद कांग्रेस विधायकों ने इस मामले को सदन के समक्ष उठाया लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके विरोध में कांग्रेस ने बहिर्गमन किया। विधायक पीसी शर्मा समेत अन्य सदस्यों ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार पुरानी पेंशन को लेकर कोई जवाब नहीं दे रही है। इसके पहले इस मुद्दे पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी लगाया था लेकिन सरकार इस मामले में चर्चा से बच रही है और अनदेखी कर रही है। विधायक शर्मा ने कहा कि भोपाल में स्मार्ट सिटी वाले एरिया में छोटे कारोबारियों को हटा दिया गया लेकिन उनके विस्थापन की कोई कार्ययोजना नहीं है। छोटे दुकानदार इसके विरोध में आंदोलन कर रहे हैं जिसका वे समर्थन करते हैं। विधायक ने कहा कि एक ओर दस हजार देकर रोजगार की बात कही जा रही है और दूसरी ओर रोजगार छीना जा रहा है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 March 2022

bhopal, Congress walked out ,demanding restoration, old pension

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को कांग्रेस ने कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सरकार के रवैये के खिलाफ सदन से वाक आउट किया। प्रश्नकाल के बाद कांग्रेस विधायकों ने इस मामले को सदन के समक्ष उठाया लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके विरोध में कांग्रेस ने बहिर्गमन किया। विधायक पीसी शर्मा समेत अन्य सदस्यों ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार पुरानी पेंशन को लेकर कोई जवाब नहीं दे रही है। इसके पहले इस मुद्दे पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी लगाया था लेकिन सरकार इस मामले में चर्चा से बच रही है और अनदेखी कर रही है। विधायक शर्मा ने कहा कि भोपाल में स्मार्ट सिटी वाले एरिया में छोटे कारोबारियों को हटा दिया गया लेकिन उनके विस्थापन की कोई कार्ययोजना नहीं है। छोटे दुकानदार इसके विरोध में आंदोलन कर रहे हैं जिसका वे समर्थन करते हैं। विधायक ने कहा कि एक ओर दस हजार देकर रोजगार की बात कही जा रही है और दूसरी ओर रोजगार छीना जा रहा है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 March 2022

bhopal, Government servants, increased dearness allowance

भोपाल‎‎। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक हुई, जिसमें प्रदेश के हित में कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को एक मार्च से 11 प्रतिशत बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता देने और प्रदेश में पशु चिकित्सा इकाई योजना लागू करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही मंत्रिपरिषद ने राम वन गमन पथ योजना के क्रियान्वयन का काम और संस्कृति विभाग को सौंपने को सौंपने का निर्णय लिया।   प्रदेश के गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि मंत्रिपरिषद की बैठक मंगलवार को विधानसभा परिसर स्थित समिति कक्ष में मंदे-मातरम गायन के साथ शुरू हुई। बैठक में शासकीय सेवकों/पेंशनरों को सातवें वेतनमान में देय महंगाई भत्ता/राहत की दर में एक मार्च 2022 (भुगतान माह अप्रैल-2022) से 11 प्रतिशत की वृद्धि कर 31 प्रतिशत करने का निर्णय लिया गया। महंगाई भत्ता/राहत की दर में वृद्धि से राज्य शासन पर इस वित्तीय वर्ष में लगभग 5500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आयेगा।     चलित पशु चिकित्सा इकाई योजना के क्रियान्वयन का निर्णय   उन्होंने बताया कि मंत्रिपरिषद द्वारा प्रदेश में चलित पशु चिकित्सा इकाई योजना के क्रियान्वयन और पशु चिकित्सालयों एवं औषधालयों की स्थापना का निर्णय लिया गया। पशुपालन एवं डेरी विभाग अंतर्गत भारत सरकार की नवीन चलित पशु चिकित्सा इकाई योजना का उद्देश्य मुख्यतः पशुपालकों को घर पहुंच सेवा उपलब्ध कराना है। चलित पशु इकाई में मुख्यत: दो घटक मोबाइल वाहन और वाहनों का संचालन है। इसमें मुख्य रूप से उपचार, लघु शल्य-क्रिया, कृत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण, गर्भपरीक्षण आदि किए जाएंगे।     चलित पशु चिकित्सा इकाई योजना के क्रियान्वयन से राज्य में पशुपालकों को कॉल-सेंटर पर कॉल के बाद घर पहुंच पशु चिकित्सा उपलब्ध होंगी। इससे पशुओं की आकस्मिक रूप से होने वाली मृत्यु पर पशुपालकों की हानि रुकेगी और पशुओं से होने वाले उत्पादन में वृद्धि होगी।     श्रीराम वन गमन पथ के लिए संस्कृति विभाग अधिकृत   मंत्रिपरिषद ने धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के अंतर्गत "श्रीराम वन गमन पथ परियोजना के प्रदेश में पड़ने वाले अंचलों का विकास" संबंधित कार्य संस्कृति विभाग को सौंपे जाने की स्वीकृति दी। इसके अलावा और निवाड़ी और आगर जिले में शहरी विकास अभिकरण के लिए 5-5 पदों की स्वीकृति पर भी मुहर लगाई गई।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 March 2022

bhopal, Chief Minister ,Shivraj Singh Chouhan, announcements , assembly

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी घोषणाएं करते हुए प्रदेश के किसानों और बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। उन्होंने कहा कि डिफाल्टर किसानों का ब्याज और कोरोना काल के दौरान बिजली के बिल माफ करने की घोषणा की है। इसके अलावा उन्होंने विधायक निधि दो करोड़ रुपये से बढ़ाकर तीन करोड़ रुपये करने करने का ऐलान किया है। मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के छठवें दिन सोमवार को मुख्यमंत्री चौहान ने राज्यपाल के अभिभाषण पर अपना वक्तव्य देते हुए कहा कि कहा कि कोविड काल के दौरान के 88 लाख घरेलू उपभोक्ता के करीब 6400 करोड़ रुपये के बिजली के बिल माफ किए जाएंगे। वहीं, समाधान योजना के तहत 48 लाख डिफॉल्टर किसानों ने 189 करोड़ रुपये जमा किए थे। उनकी इस राशि को अगले बिलों में समायोजित किया जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य सरकार ने बजट में प्रधानमंत्री आवास योजना के 30 लाख हितग्राहियों को आवास देने का प्रवधान किया है। इनमें से 23 लाख मकान बनाकर दिए जा चुके हैं। इस साल के अंत तक सभी 30 लाख आवास पूरे कर दिए जाएंगे। आगामी 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 5 लाख 21 हजार हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराएंगे। प्रधानमंत्री आवास प्लस योजना में 27 लाख नए आवास बनेंगे। बड़े परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना में भूखंड के पट्टे दिए जाएंगे इसके लिए सर्वे कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि भूमाफिया से भूमि मुक्त करवाकर दी जाएगी। भू माफिया के खिलाफ सरकार का अभियान जारी रहेगा अभी तक 21000 एकड़ भूमि माफिया से मुक्त कराई गई है, उन पर गरीबों के आवास बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना संभल में जो नाम काटे गए थे, वे सभी नाम जोड़े जाएंगे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना धूमधाम से प्रारंभ होगी। जनजातीय कल्याण सरकार की प्राथमिकता में है। वन अधिकार पट्टे सभी पात्र व्यक्तियों को दिए जाएंगे। अनुसूचित जाति जनजाति और पिछड़ा वर्ग के सभी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देने के लिए भरपूर राशि दी जाएगी। इन सभी वर्गों के कल्याण में कोई कसर सरकार नहीं छोड़ेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना के दूसरे चरण में उच्च शिक्षा के लिए निशुल्क पढ़ाई का इंतजाम किया जाएगा। भोपाल और इंदौर में महिला उद्यमियों के लिए औद्योगिक क्षेत्र बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 29 मार्च को रोजगार दिवस मनाया जाएगा। पुलिस आरक्षक की भर्ती में फिजिकल टेस्ट 50 फीसदी नंबर का होगा। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को नहीं छोड़ा जाएगा। कर्मचारियों के हित में काम करने में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। मुख्यमंत्री ने विधायक निधि तीन करोड़ रुपए करने की घोषणा की, जिसमें 50 लाख रुपये स्वेच्छा अनुदान के रहेंगे। मुख्यमंत्री ने सदन में करीब 1 घंटा 58 मिनट के अपने भाषण में कई घोषणाएं कीं। इस दौरान विपक्ष ने हंगामा भी किया। कांग्रेस विधायकों ने उमा भारती द्वारा शराब की दुकान पर पत्थर मारने का मुद्दा भी सदन उठाया और जमकर हंगामा किया। हंगामे के चलते विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्रवाई मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  14 March 2022

bhopal, Chief Minister ,Shivraj Singh Chouhan, announcements , assembly

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी घोषणाएं करते हुए प्रदेश के किसानों और बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। उन्होंने कहा कि डिफाल्टर किसानों का ब्याज और कोरोना काल के दौरान बिजली के बिल माफ करने की घोषणा की है। इसके अलावा उन्होंने विधायक निधि दो करोड़ रुपये से बढ़ाकर तीन करोड़ रुपये करने करने का ऐलान किया है। मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के छठवें दिन सोमवार को मुख्यमंत्री चौहान ने राज्यपाल के अभिभाषण पर अपना वक्तव्य देते हुए कहा कि कहा कि कोविड काल के दौरान के 88 लाख घरेलू उपभोक्ता के करीब 6400 करोड़ रुपये के बिजली के बिल माफ किए जाएंगे। वहीं, समाधान योजना के तहत 48 लाख डिफॉल्टर किसानों ने 189 करोड़ रुपये जमा किए थे। उनकी इस राशि को अगले बिलों में समायोजित किया जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य सरकार ने बजट में प्रधानमंत्री आवास योजना के 30 लाख हितग्राहियों को आवास देने का प्रवधान किया है। इनमें से 23 लाख मकान बनाकर दिए जा चुके हैं। इस साल के अंत तक सभी 30 लाख आवास पूरे कर दिए जाएंगे। आगामी 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 5 लाख 21 हजार हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराएंगे। प्रधानमंत्री आवास प्लस योजना में 27 लाख नए आवास बनेंगे। बड़े परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना में भूखंड के पट्टे दिए जाएंगे इसके लिए सर्वे कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि भूमाफिया से भूमि मुक्त करवाकर दी जाएगी। भू माफिया के खिलाफ सरकार का अभियान जारी रहेगा अभी तक 21000 एकड़ भूमि माफिया से मुक्त कराई गई है, उन पर गरीबों के आवास बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना संभल में जो नाम काटे गए थे, वे सभी नाम जोड़े जाएंगे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना धूमधाम से प्रारंभ होगी। जनजातीय कल्याण सरकार की प्राथमिकता में है। वन अधिकार पट्टे सभी पात्र व्यक्तियों को दिए जाएंगे। अनुसूचित जाति जनजाति और पिछड़ा वर्ग के सभी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देने के लिए भरपूर राशि दी जाएगी। इन सभी वर्गों के कल्याण में कोई कसर सरकार नहीं छोड़ेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना के दूसरे चरण में उच्च शिक्षा के लिए निशुल्क पढ़ाई का इंतजाम किया जाएगा। भोपाल और इंदौर में महिला उद्यमियों के लिए औद्योगिक क्षेत्र बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 29 मार्च को रोजगार दिवस मनाया जाएगा। पुलिस आरक्षक की भर्ती में फिजिकल टेस्ट 50 फीसदी नंबर का होगा। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को नहीं छोड़ा जाएगा। कर्मचारियों के हित में काम करने में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। मुख्यमंत्री ने विधायक निधि तीन करोड़ रुपए करने की घोषणा की, जिसमें 50 लाख रुपये स्वेच्छा अनुदान के रहेंगे। मुख्यमंत्री ने सदन में करीब 1 घंटा 58 मिनट के अपने भाषण में कई घोषणाएं कीं। इस दौरान विपक्ष ने हंगामा भी किया। कांग्रेस विधायकों ने उमा भारती द्वारा शराब की दुकान पर पत्थर मारने का मुद्दा भी सदन उठाया और जमकर हंगामा किया। हंगामे के चलते विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्रवाई मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  14 March 2022

bhopal,Chief Minister Chouhan, planted Karanj , Saptparni saplings

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को राजधानी भोपाल के स्मार्ट उद्यान में करंज और सप्तपर्णी का पौधा लगाया। इस दौरान महिला बाल विकास विभाग के अंतर्गत, युवतियों को रोजगार प्रशिक्षण देने वाली सुनयना महाजन, माया मेहते, सुनीता प्रजापति और कोमल चौहान ने भी पौधा-रोपण किया। शासकीय पश्चातवर्ती देखरेख संगठन के संरक्षण में रह रही युवतियों को ये महिलाएं रोजगार योग्य कौशल सिखा कर समाज की मुख्यधारा में जोड़ने का कार्य कर रही हैं। संगठन पर्यावरण और स्वच्छता के क्षेत्र में भी सतत रूप से सक्रिय है। साथ ही भोपाल में वृक्षारोपण, शहर को साफ रखने और स्वच्छता बनाए रखने के लिए लोगों को प्रेरित करने का कार्य भी किया जा रहा है। महिला दिवस और राष्ट्रीय बालिका दिवस पर संगठन द्वारा प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में पौधरोपण किया जाता है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मैं संस्था को इस पुनीत कार्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं। करंज का पौधा आयुर्वेदिक चिकित्सा में महत्वपूर्ण माना गया है। करंज का उपयोग धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है। सप्तपर्णी का पौधा सदाबहार औषधीय वृक्ष है, जिसका आयुर्वेद में बहुत महत्व है। इसका उपयोग विभिन्न औषधियों के निर्माण में किया जाता है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  14 March 2022

bhopal, SIT formed ,investigation ,arrest of four terrorists, MP, Narottam

भोपाल। राजधानी भोपाल में बांग्लादेश के प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जमात-ए-मुजाहिदीन (जेबीएम) के चार आतंकी पकड़े जाने के बाद राज्य सरकार पर प्रदेशभर में अलर्ट जारी किया है। साथ ही मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया जाएगा। यह जानकारी प्रदेश के गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने दी।   उन्होंने सोमवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-मुजाहिदीन के 4 संदिग्ध लोगों को भोपाल से पकड़ा गया है, जिनके पास से जिहादी साहित्य, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व संदिग्ध दस्तावेज मिले हैं। पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया जा रहा है। प्रदेश में अलर्ट जारी कर संदिग्ध लोगों की पहचान कर पूछताछ की जा रही है। आतंकियों के नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है, जल्द ही पुलिस मामले का खुलासा करेगी।   गृह मंत्री डा. मिश्रा ने इस दौरान राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी आजादी के बाद कांग्रेस को समाप्त करना चाहते हैं। उनकी इस इच्चा को अब राहुल गांधी जी पूरी करेंगे। कांग्रेस के नेता भी ऐसा ही चाहते है।   उन्होंने कोरोना की वर्तमान स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 51 नए केस आए हैंं, जबकि 112 लोग ठीक हुए हैं। वर्तमान में कुल एक्टिव केस 536 हैं। प्रदेश में वर्तमान में संक्रमण दर 0.18 फीसदी और रिकवरी रेट 98.6 फीसदी है। प्रदेश में कल कोरोना के 48,729 टेस्ट किए गए।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  14 March 2022

bhopal, SIT formed ,investigation ,arrest of four terrorists, MP, Narottam

भोपाल। राजधानी भोपाल में बांग्लादेश के प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जमात-ए-मुजाहिदीन (जेबीएम) के चार आतंकी पकड़े जाने के बाद राज्य सरकार पर प्रदेशभर में अलर्ट जारी किया है। साथ ही मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया जाएगा। यह जानकारी प्रदेश के गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने दी।   उन्होंने सोमवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-मुजाहिदीन के 4 संदिग्ध लोगों को भोपाल से पकड़ा गया है, जिनके पास से जिहादी साहित्य, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व संदिग्ध दस्तावेज मिले हैं। पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया जा रहा है। प्रदेश में अलर्ट जारी कर संदिग्ध लोगों की पहचान कर पूछताछ की जा रही है। आतंकियों के नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है, जल्द ही पुलिस मामले का खुलासा करेगी।   गृह मंत्री डा. मिश्रा ने इस दौरान राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी आजादी के बाद कांग्रेस को समाप्त करना चाहते हैं। उनकी इस इच्चा को अब राहुल गांधी जी पूरी करेंगे। कांग्रेस के नेता भी ऐसा ही चाहते है।   उन्होंने कोरोना की वर्तमान स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 51 नए केस आए हैंं, जबकि 112 लोग ठीक हुए हैं। वर्तमान में कुल एक्टिव केस 536 हैं। प्रदेश में वर्तमान में संक्रमण दर 0.18 फीसदी और रिकवरी रेट 98.6 फीसदी है। प्रदेश में कल कोरोना के 48,729 टेस्ट किए गए।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  14 March 2022

bhopal, SIT formed ,investigation ,arrest of four terrorists, MP, Narottam

भोपाल। राजधानी भोपाल में बांग्लादेश के प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जमात-ए-मुजाहिदीन (जेबीएम) के चार आतंकी पकड़े जाने के बाद राज्य सरकार पर प्रदेशभर में अलर्ट जारी किया है। साथ ही मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया जाएगा। यह जानकारी प्रदेश के गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने दी।   उन्होंने सोमवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-मुजाहिदीन के 4 संदिग्ध लोगों को भोपाल से पकड़ा गया है, जिनके पास से जिहादी साहित्य, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व संदिग्ध दस्तावेज मिले हैं। पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया जा रहा है। प्रदेश में अलर्ट जारी कर संदिग्ध लोगों की पहचान कर पूछताछ की जा रही है। आतंकियों के नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है, जल्द ही पुलिस मामले का खुलासा करेगी।   गृह मंत्री डा. मिश्रा ने इस दौरान राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी आजादी के बाद कांग्रेस को समाप्त करना चाहते हैं। उनकी इस इच्चा को अब राहुल गांधी जी पूरी करेंगे। कांग्रेस के नेता भी ऐसा ही चाहते है।   उन्होंने कोरोना की वर्तमान स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 51 नए केस आए हैंं, जबकि 112 लोग ठीक हुए हैं। वर्तमान में कुल एक्टिव केस 536 हैं। प्रदेश में वर्तमान में संक्रमण दर 0.18 फीसदी और रिकवरी रेट 98.6 फीसदी है। प्रदेश में कल कोरोना के 48,729 टेस्ट किए गए।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  14 March 2022

bhopal, Economic empowerment of, farmers possible , Chief Minister Shivraj

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश की विकास दर, करंट प्राइजेस पर देश में सबसे अधिक रही है। यह 19.7 प्रतिशत है। इसमें सबसे अधिक योगदान कृषि का है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परम्परागत फसलों के साथ अधिक लाभ वाली फसलें लेने के लिए किसानों को निरंतर प्रोत्साहित कर रहे हैं। बुरहानपुर ने मसाला फसलों के उत्पादन में विशेष स्थान बनाया है, यहाँ हल्दी, अदरक, धनिया, प्याज का बड़ी मात्रा में उत्पादन हो रहा है। केला, गन्ना और कपास में भी बुरहानपुर अग्रणी है। फसलों के विविधीकरण से किसान का आर्थिक सशक्तिकरण संभव होगा।   मुख्यमंत्री चौहान रविवार को बुरहानपुर में मसाला फसलों के उत्पादन, प्र-संस्करण और प्राकृतिक खेती के प्रोत्साहन के लिए आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला को भोपाल स्थित निवास कार्यालय से वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की गई है। इसमें सिंचाई सुविधाओं के विस्तार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सिंचाई का रकबा बढ़ने से उत्पादन बहुत अधिक बढ़ा है। मध्यप्रदेश, गेहूँ के उत्पादन में देश में प्रथम है। बुरहानपुर जिला नगदी फसल लेने वाला जिला माना जाता है। यहाँ फल, फूल और औषधियों की खेती को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है।   मसालों के निर्यात में विशेष स्थान बनाएगा मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री ने कहा कि मसालों के उत्पादन में देश का विश्व में सदियों से नाम रहा है। दुनिया के कई देश में भारत से मसाले जाते रहे हैं, इसमें दक्षिण के राज्य आगे रहे हैं। अब जिस गति से मध्यप्रदेश में मसालों की खेती हो रही है, उससे निश्चित ही बुरहानपुर सहित प्रदेश भी मसालों के निर्यात में अपना विशेष स्थान बनाएगा। इसके लिए उन्नत तकनीक का उपयोग कर उत्पादन के साथ पैकेजिंग, क्वालिटी कंट्रोल, ब्रांडिंग और मार्केटिंग पर ध्यान देना आवश्यक है। किसानों के साथ शासकीय एजेंसी और कृषि विशेषज्ञों को परस्पर समन्वय से कार्य करना होगा।   उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन देना समय की आवश्यकता है। खेती में कीटनाशक और फर्टिलाइजर के बढ़ते उपयोग से मानव स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। पशुपालन और खेती को समन्वित कर प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित किया जा सकता है। पारम्परिक रूप से बनने वाली गोबर की खाद और गौ-मूत्र से बनने वाले कीटनाशक का उपयोग फसलों के लिए सुरक्षित हैं। मुझे विश्वास है कि मसालों की खेती के साथ प्राकृतिक खेती में भी बुरहानपुर अपना विशेष स्थान स्थापित करेगा।   30 अप्रैल को बुरहानपुर के हर गाँव में होगा जल महोत्सव मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जल जीवन मिशन में हर घर में नल से जल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 30 अप्रैल को बुरहानपुर जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में पानी पंचायत का आयोजन किया जाएगा। जिले के प्रत्येक गाँव में जल महोत्सव भी होगा।   कार्यशाला में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस सहित जन-प्रतिनिधि और अधिकारियों ने भाग लिया। बुरहानपुर के प्रभारी एवं पशुपालन एवं डेयरी तथा सामाजिक न्याय मंत्री प्रेम सिंह पटेल कार्यशाला में वर्चुअली सम्मिलित हुए। दो दिवसीय कार्यशाला में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान, कृषि विज्ञान केन्द्र, कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर एवं जबलपुर, केन्द्रीय कृषि इंजीनियरिंग संस्थान भोपाल, प्याज एवं लहसुन अनुसंधान निदेशालय पुणे, स्पाइस बोर्ड केरल और भारतीय मसाला अनुसंधान केन्द्र केरल के विशेषज्ञ शामिल हुए।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 March 2022

bhopal,ATS arrested ,four Bangladeshi terrorists

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में खुफिया एजेंसी (एटीएस) ने चार आतंकियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इनके पास से कई बोरी धार्मिक साहित्य, दर्जनभर से ज्यादा लैपटाप और विस्फोट सामग्री जब्त की हैं। जानकारी के मुताबिक एटीएस को सूचना मिली थी कि भोपाल में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं। पड़ताल के बाद रविवार को तड़के करीब 3:30 बजे एटीएस ने ऐशबाग पहुंचकर एक बिल्डिंग में छापा मारा। यह बिल्डिंग ऐशबाग थाने से दो सौ मीटर की दूरी पर फातिमा मस्जिद के पास है। यहां पुलिस के आने की भनक लगने पर आतंकियों ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। जिसके बाद पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई और बिल्डिंग से दो लोगों को गिरफ्तार किया। दोनों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर करोंद इलाके की खातिजा मस्जिद के करीब एक घर में रह रहे दो और आतंकियों को पकड़ा गया। यह लोग किराए के मकान में रह रहे थे। प्रारंभिक पूछताछ में चारों लोगों को बांग्लादेशी होना पाया गया है, जो कि प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात-ए-मुजाहिद्दीन (बांग्लादेश) के सदस्य हैं। वे यहां रहकर आतंकी गतिविधियों के लिए स्लीपर सेल तैयार कर रहे थे, ताकि भविष्य में आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया जा सके। एटीएस के अनुसार आतंकियों की पहचान फजहर अली उर्फ मेहमूद (32) पुत्र अशरफ इस्लाम, मोहम्मद अकील उर्फ अहमद (24) पुत्र नूर अहमद शेख, जहूरउद्दीन उर्फ इब्राहिम उर्फ मिलोन पठान उर्फ जौहर अली (28) पुत्र शाहिद पठान और फजहर जैनुल आबदीन उर्फ अकरम अल हसन उर्फ हुसैन पुत्र अब्दुल रहमान के रूप में हुई है। एटीएस आतंकियों को अज्ञात स्थान पर लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। ऐशबाग में जिस मकान में आतंकी किराए पर रहते थे, उनके पड़ोस में किराए से रहने वाले शइद नामक युवक ने बताया कि रविवार तड़के 50 से 60 पुलिसकर्मी आए और दरवाजे का ताला तोड़कर यहां रहने वालों दो युवकों को पकड़कर अपने साथ ले गए। इसके बाद उस कमरे को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। पड़ोसी का कहना है कि करीब तीन महीने से दो लोग यहां किराये पर रह रहे थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 March 2022

bhopal,ATS arrested ,four Bangladeshi terrorists

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में खुफिया एजेंसी (एटीएस) ने चार आतंकियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इनके पास से कई बोरी धार्मिक साहित्य, दर्जनभर से ज्यादा लैपटाप और विस्फोट सामग्री जब्त की हैं। जानकारी के मुताबिक एटीएस को सूचना मिली थी कि भोपाल में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं। पड़ताल के बाद रविवार को तड़के करीब 3:30 बजे एटीएस ने ऐशबाग पहुंचकर एक बिल्डिंग में छापा मारा। यह बिल्डिंग ऐशबाग थाने से दो सौ मीटर की दूरी पर फातिमा मस्जिद के पास है। यहां पुलिस के आने की भनक लगने पर आतंकियों ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। जिसके बाद पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई और बिल्डिंग से दो लोगों को गिरफ्तार किया। दोनों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर करोंद इलाके की खातिजा मस्जिद के करीब एक घर में रह रहे दो और आतंकियों को पकड़ा गया। यह लोग किराए के मकान में रह रहे थे। प्रारंभिक पूछताछ में चारों लोगों को बांग्लादेशी होना पाया गया है, जो कि प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात-ए-मुजाहिद्दीन (बांग्लादेश) के सदस्य हैं। वे यहां रहकर आतंकी गतिविधियों के लिए स्लीपर सेल तैयार कर रहे थे, ताकि भविष्य में आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया जा सके। एटीएस के अनुसार आतंकियों की पहचान फजहर अली उर्फ मेहमूद (32) पुत्र अशरफ इस्लाम, मोहम्मद अकील उर्फ अहमद (24) पुत्र नूर अहमद शेख, जहूरउद्दीन उर्फ इब्राहिम उर्फ मिलोन पठान उर्फ जौहर अली (28) पुत्र शाहिद पठान और फजहर जैनुल आबदीन उर्फ अकरम अल हसन उर्फ हुसैन पुत्र अब्दुल रहमान के रूप में हुई है। एटीएस आतंकियों को अज्ञात स्थान पर लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। ऐशबाग में जिस मकान में आतंकी किराए पर रहते थे, उनके पड़ोस में किराए से रहने वाले शइद नामक युवक ने बताया कि रविवार तड़के 50 से 60 पुलिसकर्मी आए और दरवाजे का ताला तोड़कर यहां रहने वालों दो युवकों को पकड़कर अपने साथ ले गए। इसके बाद उस कमरे को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। पड़ोसी का कहना है कि करीब तीन महीने से दो लोग यहां किराये पर रह रहे थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 March 2022

anuppur, Car split , two after colliding, tree, three killed

अनूपपुर। जिला मुखायलय से नर्मदा दर्शन के लिए अमरकंटक जा रहे लोगों की तेज रफ्तार कार रविवार सुबह राजेन्द्रग्राम थाना क्षेत्र में एक पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार दो टुकडों में बंट गई और उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिएभेजकर मामले की जांच शुरू की। हादसे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख व्यक्त किया है। जानकारी के अनुसार, अनूपपुर के श्रीवास्तव परिवार ने नई कार खरीदी थी। रविवार को परिवार के लोग दोस्तों के साथ कार की पूजा करवाने के लिए अमरकंटक के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे तेज रफ्तार कार राजेंद्र ग्राम थाना के करौंदी तिराहे के पास पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि पेड़ से टकराने के बाद कार दो हिस्सों में बट गई। राजेंद्र ग्राम थाना प्रभारी नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि अनूपपुर से नर्मदा दर्शन के लिए अमरकंटक जा रहे लोगों की कार रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार 19 वर्षीय वर्षा श्रीवास्तव पुत्री दिनेश श्रीवास्तव निवासी सोन मौहरी, 24 वर्षीय सुबोध श्रीवास्तव पुत्र जमुना श्रीवास्तव निवसी शहडोल एवं मनु सिंह निवासी कोतमा की मौंके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं, 22 वर्षीय सौरभ शर्मा पुत्र बिहारी लाल शर्मा एवं 22 वर्षीय दिव्यांशु श्रीवास्तव पुत्र रामप्रकाश श्रीवास्तव दोनों निवसी अनूपपुर गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें राजेन्द्रग्राम के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया हैं। यह दोनों कार में सामने बैठे थे। घटना के समय कार का एयर बैंग खुलने से दोनों की जान बच गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के माध्यम से सड़क दुर्घटना में 3 नागरिकों के दुःखद निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति, शोकाकुल परिजनों को आघात सहने की शक्ति व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की प्रार्थना की है। वहीं, गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट किया है कि अनूपपुर जिले के राजेन्द्रग्राम में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों के निधन का दुखद समाचार मिला है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति दे और शोकाकुल परिजन को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 March 2022

indore,Chief Minister, inaugurated ,Indore-Gondia-Hyderabad flight

इंदौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को इंदौर-गोंदिया-हैदराबाद फ्लाइट का भोपाल से वर्चुअल शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मी महाराष्ट्राचे गोंदिया चा जावई आहे (मैं महाराष्ट्र के गोंदिया का जवाई हूं)। आज गोंदिया की ओर से भी बधाई देता हूं। मेरे लिए यह उड़ान खास है। इस मौके पर इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, सांसद शंकर लालवानी, प्रदेश के मंत्री तुलसीराम सिलावट समेत विधायक, अन्य जनप्रतिनिधि व नागरिक उपस्थित रहे।   मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्व सिंधिया जी को हृदय से धन्यवाद देता हूं। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आम आदमी की हवाई यात्रा का सपना भी साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि 'उड़ान' का मतलब उड़े देश का आम नागरिक। पहले कोई कल्पना नहीं करता था कि निम्न और मध्यमवर्गीय भी कभी हवाई यात्रा कर सकेगा, लेकिन प्रधानमंत्री जी ने कहा कि हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा करेगा और सिंधिया जी बड़ी शिद्दत से इस संकल्प को साकार कर रहे हैं।   उन्होंने कहा कि सिंधिया जी ने मध्यप्रदेश को अनेक सौगातें दी हैं। आज की फ्लाइट विशेष है, क्योंकि महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश को जोड़ रही है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर एयरपोर्ट का विस्तार सुनिश्चित हो गया है। कोई नया एयरपोर्ट बने, इसके लिए भी हम चर्चा करेंगे।   चौहान ने कहा कि यह हवाई सेवा का ही चमत्कार है कि रूस और यूक्रेन के युद्ध के बीच विपरीत परिस्थितियों में भारत के सभी नागरिकों को प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व तथा सिंधिया जी के प्रयासों के कारण सुरक्षित निकालकर वापस लाना संभव हुआ है। मध्यप्रदेश के सभी शहरों को हवाई सेवाओं से जोड़ने के लिए हम प्रयत्नशील हैं। प्रदेश के छोटे-छोटे शहरों में भी टूरिज्म को बढ़ाने के लिए हेलिकॉप्टर सेवा शुरू की जा सकती है। इस नई हवाई सेवा के शुभारंभ के लिए प्रधानमंत्री जी और सिंधिया जी आपका अभिनंदन।   कार्यक्रम की शुरुआत में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संबोधित करते हुए सिंधिया ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास है गोंदिया। गोंदिया मुख्यमंत्री चौहान का ससुराल है। इससे रिश्ते और गहरे होंगे। यहां 1888 में पहली रेल पहुंची थी। 1940 में यहां एयरपोर्ट बना। वहीं 2005 में आधुनियक एयरपोर्ट बना। उन्होंने कहा कि छोटे शहरों को बड़े शहरों से जोड़ने की मेरी कल्पना है। इंदौर में आठ माह पहले 308 उड़ानें आती-जाती थी, अब यह 445 हो गई हैं। भोपाल में सप्ताह में 94 उड़ान थी, जो अब 140 हो गई है। आठ महीने में भोपाल नौ शहरों से जुड़ गया।   सिंधिया ने कहा कि यूक्रेन से नेपाल, बांग्लादेश और पाकिस्तान के छात्रों को भी हम सुरक्षित ले आए। नेपाल के प्रधानमंत्री ने हमारे प्रधानमंत्री को इसके लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि इंदौर एयरपोर्ट का विस्तार करना होगा, चाहे नया बनाना हो। मैं और मुख्यमंत्री इस पर काम कर रहे हैं। मैंने मुख्यमंत्री से एटीएफ से टैक्स भार हटाने का निवेदन किया था। उन्होंने इसे 25 से 4 प्रतिशत कर दिया है। हेलीकाप्टर चलाने की भी योजना बना रहे हैं। इससे छोटे शहर जुड़ेंगे।   पहले दिन से ही सीटें फुल इंदौर के देवी अहिल्या बाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से रविवार सुबह 9 बजे इंदौर से गोंदिया की उड़ान शुरू हुई। पहले दिन इस 72 सीटर विमान में 71 यात्रियों को रवाना किया गया। यह शुरुआत के हिसाब से काफी अच्छी संख्या बताई जा रही है। शेड्यूल के मुताबिक रोज यह विमान सुबह 10.20 बजे गोंदिया के लिए रवाना होगा, जबकि सोमवार से विमान 9 बजे गोंदिया से इंदौर आएगा और इसके बाद वापस गोंदिया के लिए रवाना हो जाएगा। इंदौर से सुबह 9 बजे विमान ने गोंदिया के लिए उड़ान भरी और 10.15 बजे गोंदिया पहुंचा। वर्चुअल उद्घाटन के दौरान गोंदिया से विमान को 10.30 बजे झंडी दिखाकर हैदराबाद रवाना करना था, लेकिन उद्घाटन में देरी हो गई और दोपहर 12 बजे विमान को रवाना किया गया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 March 2022

indore,Chief Minister, inaugurated ,Indore-Gondia-Hyderabad flight

इंदौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को इंदौर-गोंदिया-हैदराबाद फ्लाइट का भोपाल से वर्चुअल शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मी महाराष्ट्राचे गोंदिया चा जावई आहे (मैं महाराष्ट्र के गोंदिया का जवाई हूं)। आज गोंदिया की ओर से भी बधाई देता हूं। मेरे लिए यह उड़ान खास है। इस मौके पर इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, सांसद शंकर लालवानी, प्रदेश के मंत्री तुलसीराम सिलावट समेत विधायक, अन्य जनप्रतिनिधि व नागरिक उपस्थित रहे।   मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्व सिंधिया जी को हृदय से धन्यवाद देता हूं। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आम आदमी की हवाई यात्रा का सपना भी साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि 'उड़ान' का मतलब उड़े देश का आम नागरिक। पहले कोई कल्पना नहीं करता था कि निम्न और मध्यमवर्गीय भी कभी हवाई यात्रा कर सकेगा, लेकिन प्रधानमंत्री जी ने कहा कि हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा करेगा और सिंधिया जी बड़ी शिद्दत से इस संकल्प को साकार कर रहे हैं।   उन्होंने कहा कि सिंधिया जी ने मध्यप्रदेश को अनेक सौगातें दी हैं। आज की फ्लाइट विशेष है, क्योंकि महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश को जोड़ रही है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर एयरपोर्ट का विस्तार सुनिश्चित हो गया है। कोई नया एयरपोर्ट बने, इसके लिए भी हम चर्चा करेंगे।   चौहान ने कहा कि यह हवाई सेवा का ही चमत्कार है कि रूस और यूक्रेन के युद्ध के बीच विपरीत परिस्थितियों में भारत के सभी नागरिकों को प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व तथा सिंधिया जी के प्रयासों के कारण सुरक्षित निकालकर वापस लाना संभव हुआ है। मध्यप्रदेश के सभी शहरों को हवाई सेवाओं से जोड़ने के लिए हम प्रयत्नशील हैं। प्रदेश के छोटे-छोटे शहरों में भी टूरिज्म को बढ़ाने के लिए हेलिकॉप्टर सेवा शुरू की जा सकती है। इस नई हवाई सेवा के शुभारंभ के लिए प्रधानमंत्री जी और सिंधिया जी आपका अभिनंदन।   कार्यक्रम की शुरुआत में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संबोधित करते हुए सिंधिया ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास है गोंदिया। गोंदिया मुख्यमंत्री चौहान का ससुराल है। इससे रिश्ते और गहरे होंगे। यहां 1888 में पहली रेल पहुंची थी। 1940 में यहां एयरपोर्ट बना। वहीं 2005 में आधुनियक एयरपोर्ट बना। उन्होंने कहा कि छोटे शहरों को बड़े शहरों से जोड़ने की मेरी कल्पना है। इंदौर में आठ माह पहले 308 उड़ानें आती-जाती थी, अब यह 445 हो गई हैं। भोपाल में सप्ताह में 94 उड़ान थी, जो अब 140 हो गई है। आठ महीने में भोपाल नौ शहरों से जुड़ गया।   सिंधिया ने कहा कि यूक्रेन से नेपाल, बांग्लादेश और पाकिस्तान के छात्रों को भी हम सुरक्षित ले आए। नेपाल के प्रधानमंत्री ने हमारे प्रधानमंत्री को इसके लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि इंदौर एयरपोर्ट का विस्तार करना होगा, चाहे नया बनाना हो। मैं और मुख्यमंत्री इस पर काम कर रहे हैं। मैंने मुख्यमंत्री से एटीएफ से टैक्स भार हटाने का निवेदन किया था। उन्होंने इसे 25 से 4 प्रतिशत कर दिया है। हेलीकाप्टर चलाने की भी योजना बना रहे हैं। इससे छोटे शहर जुड़ेंगे।   पहले दिन से ही सीटें फुल इंदौर के देवी अहिल्या बाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से रविवार सुबह 9 बजे इंदौर से गोंदिया की उड़ान शुरू हुई। पहले दिन इस 72 सीटर विमान में 71 यात्रियों को रवाना किया गया। यह शुरुआत के हिसाब से काफी अच्छी संख्या बताई जा रही है। शेड्यूल के मुताबिक रोज यह विमान सुबह 10.20 बजे गोंदिया के लिए रवाना होगा, जबकि सोमवार से विमान 9 बजे गोंदिया से इंदौर आएगा और इसके बाद वापस गोंदिया के लिए रवाना हो जाएगा। इंदौर से सुबह 9 बजे विमान ने गोंदिया के लिए उड़ान भरी और 10.15 बजे गोंदिया पहुंचा। वर्चुअल उद्घाटन के दौरान गोंदिया से विमान को 10.30 बजे झंडी दिखाकर हैदराबाद रवाना करना था, लेकिन उद्घाटन में देरी हो गई और दोपहर 12 बजे विमान को रवाना किया गया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 March 2022

indore,Chief Minister, inaugurated ,Indore-Gondia-Hyderabad flight

इंदौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को इंदौर-गोंदिया-हैदराबाद फ्लाइट का भोपाल से वर्चुअल शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मी महाराष्ट्राचे गोंदिया चा जावई आहे (मैं महाराष्ट्र के गोंदिया का जवाई हूं)। आज गोंदिया की ओर से भी बधाई देता हूं। मेरे लिए यह उड़ान खास है। इस मौके पर इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, सांसद शंकर लालवानी, प्रदेश के मंत्री तुलसीराम सिलावट समेत विधायक, अन्य जनप्रतिनिधि व नागरिक उपस्थित रहे।   मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्व सिंधिया जी को हृदय से धन्यवाद देता हूं। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आम आदमी की हवाई यात्रा का सपना भी साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि 'उड़ान' का मतलब उड़े देश का आम नागरिक। पहले कोई कल्पना नहीं करता था कि निम्न और मध्यमवर्गीय भी कभी हवाई यात्रा कर सकेगा, लेकिन प्रधानमंत्री जी ने कहा कि हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा करेगा और सिंधिया जी बड़ी शिद्दत से इस संकल्प को साकार कर रहे हैं।   उन्होंने कहा कि सिंधिया जी ने मध्यप्रदेश को अनेक सौगातें दी हैं। आज की फ्लाइट विशेष है, क्योंकि महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश को जोड़ रही है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर एयरपोर्ट का विस्तार सुनिश्चित हो गया है। कोई नया एयरपोर्ट बने, इसके लिए भी हम चर्चा करेंगे।   चौहान ने कहा कि यह हवाई सेवा का ही चमत्कार है कि रूस और यूक्रेन के युद्ध के बीच विपरीत परिस्थितियों में भारत के सभी नागरिकों को प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व तथा सिंधिया जी के प्रयासों के कारण सुरक्षित निकालकर वापस लाना संभव हुआ है। मध्यप्रदेश के सभी शहरों को हवाई सेवाओं से जोड़ने के लिए हम प्रयत्नशील हैं। प्रदेश के छोटे-छोटे शहरों में भी टूरिज्म को बढ़ाने के लिए हेलिकॉप्टर सेवा शुरू की जा सकती है। इस नई हवाई सेवा के शुभारंभ के लिए प्रधानमंत्री जी और सिंधिया जी आपका अभिनंदन।   कार्यक्रम की शुरुआत में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संबोधित करते हुए सिंधिया ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास है गोंदिया। गोंदिया मुख्यमंत्री चौहान का ससुराल है। इससे रिश्ते और गहरे होंगे। यहां 1888 में पहली रेल पहुंची थी। 1940 में यहां एयरपोर्ट बना। वहीं 2005 में आधुनियक एयरपोर्ट बना। उन्होंने कहा कि छोटे शहरों को बड़े शहरों से जोड़ने की मेरी कल्पना है। इंदौर में आठ माह पहले 308 उड़ानें आती-जाती थी, अब यह 445 हो गई हैं। भोपाल में सप्ताह में 94 उड़ान थी, जो अब 140 हो गई है। आठ महीने में भोपाल नौ शहरों से जुड़ गया।   सिंधिया ने कहा कि यूक्रेन से नेपाल, बांग्लादेश और पाकिस्तान के छात्रों को भी हम सुरक्षित ले आए। नेपाल के प्रधानमंत्री ने हमारे प्रधानमंत्री को इसके लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि इंदौर एयरपोर्ट का विस्तार करना होगा, चाहे नया बनाना हो। मैं और मुख्यमंत्री इस पर काम कर रहे हैं। मैंने मुख्यमंत्री से एटीएफ से टैक्स भार हटाने का निवेदन किया था। उन्होंने इसे 25 से 4 प्रतिशत कर दिया है। हेलीकाप्टर चलाने की भी योजना बना रहे हैं। इससे छोटे शहर जुड़ेंगे।   पहले दिन से ही सीटें फुल इंदौर के देवी अहिल्या बाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से रविवार सुबह 9 बजे इंदौर से गोंदिया की उड़ान शुरू हुई। पहले दिन इस 72 सीटर विमान में 71 यात्रियों को रवाना किया गया। यह शुरुआत के हिसाब से काफी अच्छी संख्या बताई जा रही है। शेड्यूल के मुताबिक रोज यह विमान सुबह 10.20 बजे गोंदिया के लिए रवाना होगा, जबकि सोमवार से विमान 9 बजे गोंदिया से इंदौर आएगा और इसके बाद वापस गोंदिया के लिए रवाना हो जाएगा। इंदौर से सुबह 9 बजे विमान ने गोंदिया के लिए उड़ान भरी और 10.15 बजे गोंदिया पहुंचा। वर्चुअल उद्घाटन के दौरान गोंदिया से विमान को 10.30 बजे झंडी दिखाकर हैदराबाद रवाना करना था, लेकिन उद्घाटन में देरी हो गई और दोपहर 12 बजे विमान को रवाना किया गया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 March 2022

indore,Chief Minister, inaugurated ,Indore-Gondia-Hyderabad flight

इंदौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को इंदौर-गोंदिया-हैदराबाद फ्लाइट का भोपाल से वर्चुअल शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मी महाराष्ट्राचे गोंदिया चा जावई आहे (मैं महाराष्ट्र के गोंदिया का जवाई हूं)। आज गोंदिया की ओर से भी बधाई देता हूं। मेरे लिए यह उड़ान खास है। इस मौके पर इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, सांसद शंकर लालवानी, प्रदेश के मंत्री तुलसीराम सिलावट समेत विधायक, अन्य जनप्रतिनिधि व नागरिक उपस्थित रहे।   मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्व सिंधिया जी को हृदय से धन्यवाद देता हूं। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आम आदमी की हवाई यात्रा का सपना भी साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि 'उड़ान' का मतलब उड़े देश का आम नागरिक। पहले कोई कल्पना नहीं करता था कि निम्न और मध्यमवर्गीय भी कभी हवाई यात्रा कर सकेगा, लेकिन प्रधानमंत्री जी ने कहा कि हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा करेगा और सिंधिया जी बड़ी शिद्दत से इस संकल्प को साकार कर रहे हैं।   उन्होंने कहा कि सिंधिया जी ने मध्यप्रदेश को अनेक सौगातें दी हैं। आज की फ्लाइट विशेष है, क्योंकि महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश को जोड़ रही है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर एयरपोर्ट का विस्तार सुनिश्चित हो गया है। कोई नया एयरपोर्ट बने, इसके लिए भी हम चर्चा करेंगे।   चौहान ने कहा कि यह हवाई सेवा का ही चमत्कार है कि रूस और यूक्रेन के युद्ध के बीच विपरीत परिस्थितियों में भारत के सभी नागरिकों को प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व तथा सिंधिया जी के प्रयासों के कारण सुरक्षित निकालकर वापस लाना संभव हुआ है। मध्यप्रदेश के सभी शहरों को हवाई सेवाओं से जोड़ने के लिए हम प्रयत्नशील हैं। प्रदेश के छोटे-छोटे शहरों में भी टूरिज्म को बढ़ाने के लिए हेलिकॉप्टर सेवा शुरू की जा सकती है। इस नई हवाई सेवा के शुभारंभ के लिए प्रधानमंत्री जी और सिंधिया जी आपका अभिनंदन।   कार्यक्रम की शुरुआत में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संबोधित करते हुए सिंधिया ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास है गोंदिया। गोंदिया मुख्यमंत्री चौहान का ससुराल है। इससे रिश्ते और गहरे होंगे। यहां 1888 में पहली रेल पहुंची थी। 1940 में यहां एयरपोर्ट बना। वहीं 2005 में आधुनियक एयरपोर्ट बना। उन्होंने कहा कि छोटे शहरों को बड़े शहरों से जोड़ने की मेरी कल्पना है। इंदौर में आठ माह पहले 308 उड़ानें आती-जाती थी, अब यह 445 हो गई हैं। भोपाल में सप्ताह में 94 उड़ान थी, जो अब 140 हो गई है। आठ महीने में भोपाल नौ शहरों से जुड़ गया।   सिंधिया ने कहा कि यूक्रेन से नेपाल, बांग्लादेश और पाकिस्तान के छात्रों को भी हम सुरक्षित ले आए। नेपाल के प्रधानमंत्री ने हमारे प्रधानमंत्री को इसके लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि इंदौर एयरपोर्ट का विस्तार करना होगा, चाहे नया बनाना हो। मैं और मुख्यमंत्री इस पर काम कर रहे हैं। मैंने मुख्यमंत्री से एटीएफ से टैक्स भार हटाने का निवेदन किया था। उन्होंने इसे 25 से 4 प्रतिशत कर दिया है। हेलीकाप्टर चलाने की भी योजना बना रहे हैं। इससे छोटे शहर जुड़ेंगे।   पहले दिन से ही सीटें फुल इंदौर के देवी अहिल्या बाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से रविवार सुबह 9 बजे इंदौर से गोंदिया की उड़ान शुरू हुई। पहले दिन इस 72 सीटर विमान में 71 यात्रियों को रवाना किया गया। यह शुरुआत के हिसाब से काफी अच्छी संख्या बताई जा रही है। शेड्यूल के मुताबिक रोज यह विमान सुबह 10.20 बजे गोंदिया के लिए रवाना होगा, जबकि सोमवार से विमान 9 बजे गोंदिया से इंदौर आएगा और इसके बाद वापस गोंदिया के लिए रवाना हो जाएगा। इंदौर से सुबह 9 बजे विमान ने गोंदिया के लिए उड़ान भरी और 10.15 बजे गोंदिया पहुंचा। वर्चुअल उद्घाटन के दौरान गोंदिया से विमान को 10.30 बजे झंडी दिखाकर हैदराबाद रवाना करना था, लेकिन उद्घाटन में देरी हो गई और दोपहर 12 बजे विमान को रवाना किया गया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 March 2022

bhopal,Night temperature ,less likely to rise

भोपाल। हरियाणा, राजस्थान और महाराष्ट्र पर सक्रिय मौसम प्रणालियां समाप्त हो गई हैं। इससे मप्र के वातावरण में नमी आने का सिलसिला फिलहाल थम गया है। उधर शुक्रवार को राजस्थान पर एक प्रति चक्रवात बन गया है। इसके प्रभाव से शनिवार से पूरे मध्यप्रदेश में दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने का दौर शुरू होने के आसार हैं। हालांकि रात के समय हवाओं का रुख उत्तरी बन रहने एवं बादल नहीं रहने के कारण रात का तापमान बढऩे की संभावना कम है।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने बताया कि हरियाणा पर बना पश्चिमी विक्षोभ एवं इसके असर से राजस्थान पर बना प्रेरित चक्रवात समाप्त हो गया है। इसी तरह महाराष्ट्र से केरल तक बना ट्रफ भी समाप्त हो गया है। इससे वातावरण में नमी आने का सिलसिला कम हो गया है। इस वजह से मौसम शुष्क होने लगा है। उधर राजस्थान पर एक प्रति चक्रवात बन गया है। उधर गुजरात में गर्मी के तेवर तीखे हो गए हैं। इस वजह से शनिवार से भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम संभागों के जिलों में दिन के तापमान में काफी तेजी आने के आसार हैं। उधर शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्रीसे.कम रहा। न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्रीसे. रिकार्ड किया। जो सामान्य से एक डिग्रीसे. अधिक रहा। आंशिक बादल बने रहने के कारण रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। उधर शुक्रवार को मौसम शुष्क रहने के साथ ही उत्तरी हवाएं चलने के कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी नहीं हुई।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  12 March 2022

bhopal,Night temperature ,less likely to rise

भोपाल। हरियाणा, राजस्थान और महाराष्ट्र पर सक्रिय मौसम प्रणालियां समाप्त हो गई हैं। इससे मप्र के वातावरण में नमी आने का सिलसिला फिलहाल थम गया है। उधर शुक्रवार को राजस्थान पर एक प्रति चक्रवात बन गया है। इसके प्रभाव से शनिवार से पूरे मध्यप्रदेश में दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने का दौर शुरू होने के आसार हैं। हालांकि रात के समय हवाओं का रुख उत्तरी बन रहने एवं बादल नहीं रहने के कारण रात का तापमान बढऩे की संभावना कम है।   वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने बताया कि हरियाणा पर बना पश्चिमी विक्षोभ एवं इसके असर से राजस्थान पर बना प्रेरित चक्रवात समाप्त हो गया है। इसी तरह महाराष्ट्र से केरल तक बना ट्रफ भी समाप्त हो गया है। इससे वातावरण में नमी आने का सिलसिला कम हो गया है। इस वजह से मौसम शुष्क होने लगा है। उधर राजस्थान पर एक प्रति चक्रवात बन गया है। उधर गुजरात में गर्मी के तेवर तीखे हो गए हैं। इस वजह से शनिवार से भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम संभागों के जिलों में दिन के तापमान में काफी तेजी आने के आसार हैं। उधर शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्रीसे.कम रहा। न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्रीसे. रिकार्ड किया। जो सामान्य से एक डिग्रीसे. अधिक रहा। आंशिक बादल बने रहने के कारण रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। उधर शुक्रवार को मौसम शुष्क रहने के साथ ही उत्तरी हवाएं चलने के कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी नहीं हुई।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  12 March 2022

bhopal, proceedings house , fifth day, budget session

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में पांचवें दिन शुक्रवार को सदन की कार्यवाही हंगामेदार रही। विपक्ष ने विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार को घरेते हुए जमकर हंगामा किया। इस दौरान मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने तीन बार वाकआउट किया। हालांकि, हंगामे के बीच ही सदन में अशासकीय संकल्प पारित हुआ। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने सदन की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी।   मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान शुक्रवार को पांचवें दिन सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू हुई। विधानसभा में कई मुद्दों को लेकर हंगामा भी देखने को मिला। सज्जन वर्मा ने पुरानी पेंशन शुरू करने की मांग उठाई, तो राघौगढ़ में प्रदूषण मानकों को लेकर विधायक जयवर्धन ने वॉकआउट किया। जयवर्धन सिंह ने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए उचित मानकों का पालन नहीं किया। इधर, संसदीय मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर चुटकी ली। नेता प्रतिपक्ष की अनुपस्थिति पर उन्होने चुटकी लेते हुए कहा कि अध्यक्ष जी कई दिनों से नेता प्रतिपक्ष सदन से गायब हैं। आखिर कब तक आएंगे।   आदिवासी क्षेत्रों में बिजली न पहुंचने के विरोध में विपक्ष ने सरकार को घेरा। प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक हिना कावरे ने सरकार से जानना चाहा कि आदिवासी क्षेत्रों के इलाकों में अभी तक बिजली क्यों नहीं पहुंची है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार केंद्र की योजना का मुंह देख रही है। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि केंद्र सरकार योजना नहीं लाती है, तो राज्य सरकार अपने बजट से राशि खर्च कर आदिवासियों को बिजली पहुंचाए।   इसके जवाब में ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर बजट का अभाव बताते रहे। उन्होंने यह भी कह दिया कि आप लोग विरोध के लिए राजनीति कर रहे हैं। इस पर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस सदस्यों ने तीखा विरोध दर्ज कराया। आखिरकार मंत्री के जवाब के विरोध में उन्होंने सदन से वाकआउट कर दिया। इसी प्रकार जयवर्धन सिंह के सवाल के जवाब में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग के बेतुके जवाब पर विपक्षी दल के विधायकों ने कहा कि मन की तैयारी से नहीं आए हैं। मंत्री के जवाब न देने पर कांग्रेस विधायकों ने सदन से वाकआउट कर दिया।   सदन में मंदसौर जिले के तीन गांवों के नाम बदलने का मुद्दा भी उठा। इस दौरान कयामपुर का नाम कैलाशपुर, रहीमगढ़ का नाम बजरंगगढ़ और इशाकपुर का नाम ईशापुर करने की मांग की गई है। इस मांग का कांग्रेस ने विरोध किया है। वहीं भाजपा का कहना है कि जनता की मांग पर इसका नाम बदला जाना चाहिए।   इसी बीच पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं कांग्रेस विधायक एनपी प्रजापति ने आरोप लगाया कि सचिवालय के द्वारा उन लोगों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। जब भी विपक्षी दल के विधायक बोलना शुरू करते हैं, तो उनका माइक बंद कर दिया जाता है, जबकि सत्तापक्ष के सदस्यों के साथ ऐसा नहीं होता। हालांकि, विधानसभा अध्यक्ष गौतम ने उनके आरोपों को गलत बताया। माइक बंद होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस विधायकों ने सदन से वाकआउट कर दिया। हंगामा बढ़ते देख विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी। विधानसभा की कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न   इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के सभापतित्व में शुक्रवार को कार्य मंत्रणा समिति की बैठक हुई, जिसमें बजट सत्र के काम-काज के संबंध में विचार-विमर्श हुआ। बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, संसदीय कार्यमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, वित्त-मंत्री जगदीश देवड़ा, लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ,खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह, आदिम जाति काल्याण मंत्री मीना सिंह मांडवे, पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ विधायक डॉ. गोविंद सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति, सज्जन सिंह वर्मा, केपी सिंह ‘कक्काजू’ सहित विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह भी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 March 2022

bhopal, proceedings house , fifth day, budget session

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में पांचवें दिन शुक्रवार को सदन की कार्यवाही हंगामेदार रही। विपक्ष ने विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार को घरेते हुए जमकर हंगामा किया। इस दौरान मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने तीन बार वाकआउट किया। हालांकि, हंगामे के बीच ही सदन में अशासकीय संकल्प पारित हुआ। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने सदन की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी।   मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान शुक्रवार को पांचवें दिन सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू हुई। विधानसभा में कई मुद्दों को लेकर हंगामा भी देखने को मिला। सज्जन वर्मा ने पुरानी पेंशन शुरू करने की मांग उठाई, तो राघौगढ़ में प्रदूषण मानकों को लेकर विधायक जयवर्धन ने वॉकआउट किया। जयवर्धन सिंह ने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए उचित मानकों का पालन नहीं किया। इधर, संसदीय मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर चुटकी ली। नेता प्रतिपक्ष की अनुपस्थिति पर उन्होने चुटकी लेते हुए कहा कि अध्यक्ष जी कई दिनों से नेता प्रतिपक्ष सदन से गायब हैं। आखिर कब तक आएंगे।   आदिवासी क्षेत्रों में बिजली न पहुंचने के विरोध में विपक्ष ने सरकार को घेरा। प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक हिना कावरे ने सरकार से जानना चाहा कि आदिवासी क्षेत्रों के इलाकों में अभी तक बिजली क्यों नहीं पहुंची है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार केंद्र की योजना का मुंह देख रही है। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि केंद्र सरकार योजना नहीं लाती है, तो राज्य सरकार अपने बजट से राशि खर्च कर आदिवासियों को बिजली पहुंचाए।   इसके जवाब में ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर बजट का अभाव बताते रहे। उन्होंने यह भी कह दिया कि आप लोग विरोध के लिए राजनीति कर रहे हैं। इस पर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस सदस्यों ने तीखा विरोध दर्ज कराया। आखिरकार मंत्री के जवाब के विरोध में उन्होंने सदन से वाकआउट कर दिया। इसी प्रकार जयवर्धन सिंह के सवाल के जवाब में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग के बेतुके जवाब पर विपक्षी दल के विधायकों ने कहा कि मन की तैयारी से नहीं आए हैं। मंत्री के जवाब न देने पर कांग्रेस विधायकों ने सदन से वाकआउट कर दिया।   सदन में मंदसौर जिले के तीन गांवों के नाम बदलने का मुद्दा भी उठा। इस दौरान कयामपुर का नाम कैलाशपुर, रहीमगढ़ का नाम बजरंगगढ़ और इशाकपुर का नाम ईशापुर करने की मांग की गई है। इस मांग का कांग्रेस ने विरोध किया है। वहीं भाजपा का कहना है कि जनता की मांग पर इसका नाम बदला जाना चाहिए।   इसी बीच पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं कांग्रेस विधायक एनपी प्रजापति ने आरोप लगाया कि सचिवालय के द्वारा उन लोगों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। जब भी विपक्षी दल के विधायक बोलना शुरू करते हैं, तो उनका माइक बंद कर दिया जाता है, जबकि सत्तापक्ष के सदस्यों के साथ ऐसा नहीं होता। हालांकि, विधानसभा अध्यक्ष गौतम ने उनके आरोपों को गलत बताया। माइक बंद होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस विधायकों ने सदन से वाकआउट कर दिया। हंगामा बढ़ते देख विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी। विधानसभा की कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न   इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के सभापतित्व में शुक्रवार को कार्य मंत्रणा समिति की बैठक हुई, जिसमें बजट सत्र के काम-काज के संबंध में विचार-विमर्श हुआ। बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, संसदीय कार्यमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, वित्त-मंत्री जगदीश देवड़ा, लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ,खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह, आदिम जाति काल्याण मंत्री मीना सिंह मांडवे, पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ विधायक डॉ. गोविंद सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति, सज्जन सिंह वर्मा, केपी सिंह ‘कक्काजू’ सहित विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह भी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 March 2022

bhopal, proceedings house , fifth day, budget session

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में पांचवें दिन शुक्रवार को सदन की कार्यवाही हंगामेदार रही। विपक्ष ने विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार को घरेते हुए जमकर हंगामा किया। इस दौरान मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने तीन बार वाकआउट किया। हालांकि, हंगामे के बीच ही सदन में अशासकीय संकल्प पारित हुआ। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने सदन की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी।   मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान शुक्रवार को पांचवें दिन सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू हुई। विधानसभा में कई मुद्दों को लेकर हंगामा भी देखने को मिला। सज्जन वर्मा ने पुरानी पेंशन शुरू करने की मांग उठाई, तो राघौगढ़ में प्रदूषण मानकों को लेकर विधायक जयवर्धन ने वॉकआउट किया। जयवर्धन सिंह ने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए उचित मानकों का पालन नहीं किया। इधर, संसदीय मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर चुटकी ली। नेता प्रतिपक्ष की अनुपस्थिति पर उन्होने चुटकी लेते हुए कहा कि अध्यक्ष जी कई दिनों से नेता प्रतिपक्ष सदन से गायब हैं। आखिर कब तक आएंगे।   आदिवासी क्षेत्रों में बिजली न पहुंचने के विरोध में विपक्ष ने सरकार को घेरा। प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक हिना कावरे ने सरकार से जानना चाहा कि आदिवासी क्षेत्रों के इलाकों में अभी तक बिजली क्यों नहीं पहुंची है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार केंद्र की योजना का मुंह देख रही है। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि केंद्र सरकार योजना नहीं लाती है, तो राज्य सरकार अपने बजट से राशि खर्च कर आदिवासियों को बिजली पहुंचाए।   इसके जवाब में ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर बजट का अभाव बताते रहे। उन्होंने यह भी कह दिया कि आप लोग विरोध के लिए राजनीति कर रहे हैं। इस पर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस सदस्यों ने तीखा विरोध दर्ज कराया। आखिरकार मंत्री के जवाब के विरोध में उन्होंने सदन से वाकआउट कर दिया। इसी प्रकार जयवर्धन सिंह के सवाल के जवाब में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग के बेतुके जवाब पर विपक्षी दल के विधायकों ने कहा कि मन की तैयारी से नहीं आए हैं। मंत्री के जवाब न देने पर कांग्रेस विधायकों ने सदन से वाकआउट कर दिया।   सदन में मंदसौर जिले के तीन गांवों के नाम बदलने का मुद्दा भी उठा। इस दौरान कयामपुर का नाम कैलाशपुर, रहीमगढ़ का नाम बजरंगगढ़ और इशाकपुर का नाम ईशापुर करने की मांग की गई है। इस मांग का कांग्रेस ने विरोध किया है। वहीं भाजपा का कहना है कि जनता की मांग पर इसका नाम बदला जाना चाहिए।   इसी बीच पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं कांग्रेस विधायक एनपी प्रजापति ने आरोप लगाया कि सचिवालय के द्वारा उन लोगों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। जब भी विपक्षी दल के विधायक बोलना शुरू करते हैं, तो उनका माइक बंद कर दिया जाता है, जबकि सत्तापक्ष के सदस्यों के साथ ऐसा नहीं होता। हालांकि, विधानसभा अध्यक्ष गौतम ने उनके आरोपों को गलत बताया। माइक बंद होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस विधायकों ने सदन से वाकआउट कर दिया। हंगामा बढ़ते देख विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी। विधानसभा की कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न   इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के सभापतित्व में शुक्रवार को कार्य मंत्रणा समिति की बैठक हुई, जिसमें बजट सत्र के काम-काज के संबंध में विचार-विमर्श हुआ। बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, संसदीय कार्यमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, वित्त-मंत्री जगदीश देवड़ा, लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ,खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह, आदिम जाति काल्याण मंत्री मीना सिंह मांडवे, पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ विधायक डॉ. गोविंद सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति, सज्जन सिंह वर्मा, केपी सिंह ‘कक्काजू’ सहित विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह भी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 March 2022

bhopal, Chief Minister Chouhan, planted saplings

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को राजधानी भोपाल के स्मार्ट उद्यान में आरूषि संस्था के दिव्यांग बच्चों के साथ केसिया और गुलमोहर के पौधे लगाए। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ शुभम तिवारी, राहुल गायकवाड, कुमारी शिवानी सेन और कुमारी करिश्मा ने पौध-रोपण किया। संस्था के अनिल मुदगल, सपना गुप्ता और मेघना जायसवाल भी पौध-रोपण में शामिल हुई। संस्था विगत 30 वर्षों से विशेषकर दिव्यांग बच्चों के लिए काम कर रही है। मुख्यमंत्री चौहान को बच्चों द्वारा निर्मित पॉटरी के गमलों में लगे पौधे भेंट किए गए।   बता दें कि संस्था के शिवाजी नगर परिसर में दिव्यांग बच्चों द्वारा मिट्टी माँ नाम से पर्यावरण-संरक्षण के लिए नर्सरी बनाई गई है। दिव्यांग बच्चों द्वारा यहां पौधे तैयार किए जाते हैं। स्कूल, कॉलेज, फैक्ट्री आदि के परिसर में लगभग 5 हजार पौधे लगाए गए हैं। संस्था स्वच्छता के लिए भी लोगों को जागरूक करती है। संस्था का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजन को समाज की मुख्य-धारा से जोड़ना और उनकी क्षमताओं के प्रति समाज को जागरूक करना है। साथ ही मानसिक, दृष्टि, श्रवण बाधित, डाउन सिंड्रोम आदि से प्रभावित बच्चों और बड़ी उम्र के दिव्यांगों के लिए भी संस्था कार्य कर रही है।   मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर कहा कि "आरुषि संस्था विगत 30 वर्षों से दिव्यांग जनों विशेषकर बच्चों के लिए काम कर रही है। मैं संस्था को उनके पुनीत कार्य के लिए अपनी शुभकामनाएं देता हूं। बच्चों ने अपने हाथों से निर्मित पॉटरी के गमले पौधों के साथ भेंट किये। प्यारे बच्चों को बहुत प्यार और आशीर्वाद! "   आज लगाए गए केसिया की छाल और पत्तियों का उपयोग आयुर्वेदिक दवाएँ बनाने में किया जाता है। गुलमोहर को विश्व के सुंदरतम वृक्षों में से एक माना जाता है। गुलमोहर की पत्तियों के बीच बड़े-बड़े गुच्छों में खिले फूल, इस वृक्ष को अलग ही आकर्षण प्रदान करते हैं। गर्मी के दिनों में गुलमोहर के पेड़, पत्तियों की जगह फूलों से लदे हुए रहते हैं। यह औषधीय गुणों से भी समृद्ध है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 March 2022

bhopal, From Saturday,  heat will show, entire state

भोपाल। वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियां कमजोर पड़ गई हैं। इस वजह से अब वातावरण में धीरे-धीरे नमी कम होने लगी है। देर शाम प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को भी भिंड, मुरैना, नीमच, मंदसौर एवं छिंदवाड़ा जिलों में कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। शनिवार से अधिकतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने के आसार हैं। गुरुवार को मध्य प्रदेश में सबसे कम 14 डिग्री सेल्सियस तापमान रीवा, रायसेन एवं गुना में दर्ज किया गया। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। इसके प्रभाव से राजस्थान पर उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। इसके अतिरिक्त उत्तर-मध्य महाराष्ट्र से केरल तक एक द्रोणिका लाइन (ट्रफ) बनी हुई है। इन तीन मौसम प्रणालियों के कारण वातावरण में कुछ नमी मिल रही है। इस वजह से शुक्रवार को प्रदेश के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। शुक्रवार शाम तक इन मौसम प्रणालियों के समाप्त होने की संभावना है। इससे मौसम शुष्क होने लगेगा। साथ ही शनिवार से राजधानी सहित पूरे प्रदेश में दिन के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 March 2022

bhopal, budget fulfill the resolve,making self-reliant , Chief Minister Shivraj

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बुधवार को राज्य का वित्त वर्ष 2022-23 का बजट प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण का बजट बताया। उन्होंने कहा कि यह सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी बजट है। सर्वव्यापी अर्थात प्रदेश के हर अंचल के संतुलित विकास का यह बजट है। सर्वस्पर्शी भी, जिसमें गरीबों के आवास, बच्चों की शिक्षा, पेयजल और इलाज की व्यवस्था के साथ किसानों के कल्याण का भी ध्यान रखा गया है।   मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा जी को बहुत अच्छा बजट प्रस्तुत करने के लिए मैं बधाई देता हूं। प्रसन्नता की बात यह है कि विपरीत परिस्थितियों में मध्यप्रदेश की विकास दर देश में सबसे ज्यादा रही है। मध्यप्रदेश देश में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। प्रदेश का सकल घरेलू उत्पाद निरंतर बढ़ रहा है। वर्तमान दर पर 19.74% है, जो देश में सर्वाधिक है। प्रदेश का सकल घरेलू उत्पाद 11 लाख 69 हजार चार करोड़ रुपये हो गया है। जो पिछले साल 9 लाख 76 हजार 281 करोड़ रुपये था। मध्यप्रदेश 19.7% की विकास दर हासिल करने में सफल रहा है। यह प्रदेश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।   उन्होंने कहा कि यह आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के निर्माण का बजट है। यह बजट केवल अर्थशास्त्रियों और अधिकारियों ने नहीं बनाया, बल्कि जनता के सुझाव के आधार पर भी बनाया गया है। 'आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश' के संकल्प को साकार करता आज का बजट किसान, गरीब के कल्याण के साथ महिलाओं, युवाओं के सपनों को साकार करने का आधार है। 2 लाख 79 हजार 237 करोड़ रुपये का बजट प्रदेश की नई तस्वीर बनाएगा।   मुख्यमंत्री ने कहा, यह हमारे लिए गर्व की बात है कि अब तक उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर मध्यप्रदेश की जीएसडीपी ग्रोथ रेट देश के राज्यों में सर्वाधिक है। वर्ष 2021-22 के अग्रिम अनुमानित आँकड़े दर्शाते है कि करेंट प्राइसेज पर जीएसडीपी में 19.74% की वृद्धि के साथ, आज हम देश में सबसे तेज बढ़ने वाला राज्य हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 March 2022

bhopal, budget fulfill the resolve,making self-reliant , Chief Minister Shivraj

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बुधवार को राज्य का वित्त वर्ष 2022-23 का बजट प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण का बजट बताया। उन्होंने कहा कि यह सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी बजट है। सर्वव्यापी अर्थात प्रदेश के हर अंचल के संतुलित विकास का यह बजट है। सर्वस्पर्शी भी, जिसमें गरीबों के आवास, बच्चों की शिक्षा, पेयजल और इलाज की व्यवस्था के साथ किसानों के कल्याण का भी ध्यान रखा गया है।   मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा जी को बहुत अच्छा बजट प्रस्तुत करने के लिए मैं बधाई देता हूं। प्रसन्नता की बात यह है कि विपरीत परिस्थितियों में मध्यप्रदेश की विकास दर देश में सबसे ज्यादा रही है। मध्यप्रदेश देश में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। प्रदेश का सकल घरेलू उत्पाद निरंतर बढ़ रहा है। वर्तमान दर पर 19.74% है, जो देश में सर्वाधिक है। प्रदेश का सकल घरेलू उत्पाद 11 लाख 69 हजार चार करोड़ रुपये हो गया है। जो पिछले साल 9 लाख 76 हजार 281 करोड़ रुपये था। मध्यप्रदेश 19.7% की विकास दर हासिल करने में सफल रहा है। यह प्रदेश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।   उन्होंने कहा कि यह आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के निर्माण का बजट है। यह बजट केवल अर्थशास्त्रियों और अधिकारियों ने नहीं बनाया, बल्कि जनता के सुझाव के आधार पर भी बनाया गया है। 'आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश' के संकल्प को साकार करता आज का बजट किसान, गरीब के कल्याण के साथ महिलाओं, युवाओं के सपनों को साकार करने का आधार है। 2 लाख 79 हजार 237 करोड़ रुपये का बजट प्रदेश की नई तस्वीर बनाएगा।   मुख्यमंत्री ने कहा, यह हमारे लिए गर्व की बात है कि अब तक उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर मध्यप्रदेश की जीएसडीपी ग्रोथ रेट देश के राज्यों में सर्वाधिक है। वर्ष 2021-22 के अग्रिम अनुमानित आँकड़े दर्शाते है कि करेंट प्राइसेज पर जीएसडीपी में 19.74% की वृद्धि के साथ, आज हम देश में सबसे तेज बढ़ने वाला राज्य हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 March 2022

bhopal, budget fulfill the resolve,making self-reliant , Chief Minister Shivraj

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बुधवार को राज्य का वित्त वर्ष 2022-23 का बजट प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण का बजट बताया। उन्होंने कहा कि यह सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी बजट है। सर्वव्यापी अर्थात प्रदेश के हर अंचल के संतुलित विकास का यह बजट है। सर्वस्पर्शी भी, जिसमें गरीबों के आवास, बच्चों की शिक्षा, पेयजल और इलाज की व्यवस्था के साथ किसानों के कल्याण का भी ध्यान रखा गया है।   मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा जी को बहुत अच्छा बजट प्रस्तुत करने के लिए मैं बधाई देता हूं। प्रसन्नता की बात यह है कि विपरीत परिस्थितियों में मध्यप्रदेश की विकास दर देश में सबसे ज्यादा रही है। मध्यप्रदेश देश में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। प्रदेश का सकल घरेलू उत्पाद निरंतर बढ़ रहा है। वर्तमान दर पर 19.74% है, जो देश में सर्वाधिक है। प्रदेश का सकल घरेलू उत्पाद 11 लाख 69 हजार चार करोड़ रुपये हो गया है। जो पिछले साल 9 लाख 76 हजार 281 करोड़ रुपये था। मध्यप्रदेश 19.7% की विकास दर हासिल करने में सफल रहा है। यह प्रदेश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।   उन्होंने कहा कि यह आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के निर्माण का बजट है। यह बजट केवल अर्थशास्त्रियों और अधिकारियों ने नहीं बनाया, बल्कि जनता के सुझाव के आधार पर भी बनाया गया है। 'आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश' के संकल्प को साकार करता आज का बजट किसान, गरीब के कल्याण के साथ महिलाओं, युवाओं के सपनों को साकार करने का आधार है। 2 लाख 79 हजार 237 करोड़ रुपये का बजट प्रदेश की नई तस्वीर बनाएगा।   मुख्यमंत्री ने कहा, यह हमारे लिए गर्व की बात है कि अब तक उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर मध्यप्रदेश की जीएसडीपी ग्रोथ रेट देश के राज्यों में सर्वाधिक है। वर्ष 2021-22 के अग्रिम अनुमानित आँकड़े दर्शाते है कि करेंट प्राइसेज पर जीएसडीपी में 19.74% की वृद्धि के साथ, आज हम देश में सबसे तेज बढ़ने वाला राज्य हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 March 2022

bhopal, budget fulfill the resolve,making self-reliant , Chief Minister Shivraj

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बुधवार को राज्य का वित्त वर्ष 2022-23 का बजट प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण का बजट बताया। उन्होंने कहा कि यह सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी बजट है। सर्वव्यापी अर्थात प्रदेश के हर अंचल के संतुलित विकास का यह बजट है। सर्वस्पर्शी भी, जिसमें गरीबों के आवास, बच्चों की शिक्षा, पेयजल और इलाज की व्यवस्था के साथ किसानों के कल्याण का भी ध्यान रखा गया है।   मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा जी को बहुत अच्छा बजट प्रस्तुत करने के लिए मैं बधाई देता हूं। प्रसन्नता की बात यह है कि विपरीत परिस्थितियों में मध्यप्रदेश की विकास दर देश में सबसे ज्यादा रही है। मध्यप्रदेश देश में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। प्रदेश का सकल घरेलू उत्पाद निरंतर बढ़ रहा है। वर्तमान दर पर 19.74% है, जो देश में सर्वाधिक है। प्रदेश का सकल घरेलू उत्पाद 11 लाख 69 हजार चार करोड़ रुपये हो गया है। जो पिछले साल 9 लाख 76 हजार 281 करोड़ रुपये था। मध्यप्रदेश 19.7% की विकास दर हासिल करने में सफल रहा है। यह प्रदेश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।   उन्होंने कहा कि यह आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के निर्माण का बजट है। यह बजट केवल अर्थशास्त्रियों और अधिकारियों ने नहीं बनाया, बल्कि जनता के सुझाव के आधार पर भी बनाया गया है। 'आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश' के संकल्प को साकार करता आज का बजट किसान, गरीब के कल्याण के साथ महिलाओं, युवाओं के सपनों को साकार करने का आधार है। 2 लाख 79 हजार 237 करोड़ रुपये का बजट प्रदेश की नई तस्वीर बनाएगा।   मुख्यमंत्री ने कहा, यह हमारे लिए गर्व की बात है कि अब तक उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर मध्यप्रदेश की जीएसडीपी ग्रोथ रेट देश के राज्यों में सर्वाधिक है। वर्ष 2021-22 के अग्रिम अनुमानित आँकड़े दर्शाते है कि करेंट प्राइसेज पर जीएसडीपी में 19.74% की वृद्धि के साथ, आज हम देश में सबसे तेज बढ़ने वाला राज्य हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 March 2022

bhopal, budget fulfill the resolve,making self-reliant , Chief Minister Shivraj

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बुधवार को राज्य का वित्त वर्ष 2022-23 का बजट प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण का बजट बताया। उन्होंने कहा कि यह सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी बजट है। सर्वव्यापी अर्थात प्रदेश के हर अंचल के संतुलित विकास का यह बजट है। सर्वस्पर्शी भी, जिसमें गरीबों के आवास, बच्चों की शिक्षा, पेयजल और इलाज की व्यवस्था के साथ किसानों के कल्याण का भी ध्यान रखा गया है।   मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा जी को बहुत अच्छा बजट प्रस्तुत करने के लिए मैं बधाई देता हूं। प्रसन्नता की बात यह है कि विपरीत परिस्थितियों में मध्यप्रदेश की विकास दर देश में सबसे ज्यादा रही है। मध्यप्रदेश देश में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। प्रदेश का सकल घरेलू उत्पाद निरंतर बढ़ रहा है। वर्तमान दर पर 19.74% है, जो देश में सर्वाधिक है। प्रदेश का सकल घरेलू उत्पाद 11 लाख 69 हजार चार करोड़ रुपये हो गया है। जो पिछले साल 9 लाख 76 हजार 281 करोड़ रुपये था। मध्यप्रदेश 19.7% की विकास दर हासिल करने में सफल रहा है। यह प्रदेश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।   उन्होंने कहा कि यह आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के निर्माण का बजट है। यह बजट केवल अर्थशास्त्रियों और अधिकारियों ने नहीं बनाया, बल्कि जनता के सुझाव के आधार पर भी बनाया गया है। 'आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश' के संकल्प को साकार करता आज का बजट किसान, गरीब के कल्याण के साथ महिलाओं, युवाओं के सपनों को साकार करने का आधार है। 2 लाख 79 हजार 237 करोड़ रुपये का बजट प्रदेश की नई तस्वीर बनाएगा।   मुख्यमंत्री ने कहा, यह हमारे लिए गर्व की बात है कि अब तक उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर मध्यप्रदेश की जीएसडीपी ग्रोथ रेट देश के राज्यों में सर्वाधिक है। वर्ष 2021-22 के अग्रिम अनुमानित आँकड़े दर्शाते है कि करेंट प्राइसेज पर जीएसडीपी में 19.74% की वृद्धि के साथ, आज हम देश में सबसे तेज बढ़ने वाला राज्य हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 March 2022

bhopal, MP budget,13 thousand teachers , DA ,government employees

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में बुधवार को राज्य सरकार द्वारा विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच वित्त वर्ष 2022-23 का बजट पेश किया गया। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट में सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने बजट भाषण में कहा कि महंगाई भत्ता 20 फीसदी से बढ़ाकर 31 फीसदी किया जाएगा। इससे साढ़े सात लाख कर्मचारियों को इसका फायदा होगा। इसके साथ ही उन्होंने राज्य में एमबीबीएस नर्सिंग की सीटें बढ़ाने के साथ राज्य में 13 हजार शिक्षकों की नियुक्ति करने की घोषणा की। राज्य का कुल बजट 2 लाख 79 हजार 237 करोड़ का है। विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत हंगामे से हुई। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बुधवार को सदन में अपने कार्यकाल के दूसरे बजट पेश किया। उन्होंने जैसे ही बजट भाषण शुरू किया, विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने विपक्ष को समझाते हुए शांति से बजट भाषण सुनने को कहा लेकिन कांग्रेस विधायक आसंदी के सामने पहुंच गए और जोरदार नारेबाजी करने लगे। कांग्रेस का कहना था कि प्रदेश में एक साल में साढ़े पांच लाख लोग बेरोजगार हो गए। बिजली के बिल के नाम पर सरकार लोगों को जेल में डालने का काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष से अपील करते हुए कहा कि बजट भाषण हो जाने दीजिए। प्रदेश की जनता सुनना चाहती है। ऐसा नहीं होगा तो कांग्रेस की छवि खराब होगी। बजट के बाद जितना विरोध करना है, कर लेना। इसके बावजूद हंगामा जारी रहा। वित्त मंत्री देवड़ा ने हंगामे के बीच ही बजट भाषण पढ़ा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में 13 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। सागर और उज्जैन में सोलर प्लांट लगाए जाएंगे। भोपाल में ग्लोबल स्किल पार्क शुरू हो रहे हैं। उज्जैन में मेडिकल डिवाइस पार्क को मंजूरी दी गई है। उद्योगों को रियायती दराें पर जमीन दी जाएगी। राज्य में 11 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। इससे 11 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर विकसित होंगे। मध्य प्रदेश में इस बार कोई नया कर नहीं लगाया गया है। सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 20% से बढ़ाकर 31% किया जाएगा। साढ़े सात लाख कर्मचारियों को इसका फायदा होगा। वित्त मंत्री देवड़ा ने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश का संकल्प है। राज्य सरकार पूरी तरह से अन्नदाताओं के साथ है। प्रदेश में सिंचाई क्षमता 43 लाख हेक्टेयर में पहुंची है। 48 लाख हेक्टेयर में सिंचाई की व्यवस्था। 21 हजार करोड़ रुपये की बिजली सब्सिडी दी गई। 2500 करोड़ बिजली सब्सिडी देने का प्रावधान किया गया है। 4000 किमी सड़कें बनाने का लक्ष्य रखा गया है। अटल प्रगति पथ का काम शुरू हो चुका है। सीएम राइज योजना के तहत मध्य प्रदेश 360 स्कूल खोलने का लक्ष्य है। मध्य प्रदेश के सागर, शाजापुर और उज्जैन में सोलर प्लांट बनेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सकल घरेलू उत्पाद में वर्ष 2011-12 से 2021-22 की अवधि में स्थिर भावों पर 7.09 प्रतिशत औसत वृद्धि दर्ज की गई है। प्रदेश में 48 लाख हेक्टेयर में सिंचाई की व्यवस्था की गई। अब 4 हजार किमी सड़क बनाने का लक्ष्य है। जल-जीवन मिशन के तहत घर-घर पानी पहुंचाया गया है। बुरहानपुर जिले में हर घर को नल से जोड़ा गया। जल जीवन मिशन सरकार की प्राथमिकता है। ग्रामीण अंचलों में विकास की रफ्तार बढ़ी है। मध्य प्रदेश की फसलों को जीआई टैग दिलाने का प्रयास जारी है। गो संवर्धन के लिए मध्य प्रदेश में नई योजनाएं शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि 2020-21 में राजकोषीय घाटा 49869.29 करोड़ रुपये रहा जबकि 2021-22 में राजस्व घाटा 5701.14 करोड़ रुपये रहने की संभावना है। 2021-22 में राजस्व प्राप्तियों का पुनरीक्षित अनुमान 171697.24 करोड़ है, जो बजट अनुमान 164677.45 करोड़ से 4.26 प्रतिशत अधिक है। वित्त मंत्री ने कहा कि प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर नए रोजगार शुरू किए जाएंगे। मध्य प्रदेश में 31 लाख हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए 10 हजार करोड़ का प्रावधान रखा गया है। प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए सरकार लगातार बेहतरी का प्रयास कर रही है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 12 हजार खिलाड़ियों की प्रतिभागिता का अनुमान है। प्रदेश में नवीन हवाई पट्टियों का निर्माण कार्य जारी। युवाओं को रोजगार ऋण प्रदान किया जाएगा। मध्य प्रदेश में मछली उत्पादन बढ़ा है। यह 3776 करोड़ रुपये के घाटे का बजट है। देवड़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार 48,800 करोड़ रुपये सरकार अधोसंरचना पर खर्च करेगी। सरकारी प्राथमिक शालाओं की स्थापना हेतु 10345 रुपये का प्रावधान है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर में पीपीपी माडल पर 217 इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। तीन हजार किमी की नई सड़कें बनेंगे। एक हजार 250 किमी सड़क का नवीनीकरण होगा। 88 पुल-पुलियों का निर्माण किया जाएगा। सरकारी भवनों के निर्माण के लिए नई कंपनी बिल्डिंग डेवलपमेंट कार्पोरेशन का गठन किया जाएगा। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के लिए क्वालिटी एश्योरेंस काउंसिल का गठन किया जाएगा। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए 2000 करोड़ों और निवेश प्रोत्साहन योजना के लिए 1450 करोड़ रुपये का प्रावधान है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत एक हजार 200 किमी सड़क निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। नगरीय सड़कों के लिए बजट में 608 करोड़ तथा आंगनबाड़ी सेवाएं और पोषण मिशन के लिए 1192 करोड़ रुपये का प्रावधान है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 March 2022

bhopal, MP budget,13 thousand teachers , DA ,government employees

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में बुधवार को राज्य सरकार द्वारा विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच वित्त वर्ष 2022-23 का बजट पेश किया गया। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट में सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने बजट भाषण में कहा कि महंगाई भत्ता 20 फीसदी से बढ़ाकर 31 फीसदी किया जाएगा। इससे साढ़े सात लाख कर्मचारियों को इसका फायदा होगा। इसके साथ ही उन्होंने राज्य में एमबीबीएस नर्सिंग की सीटें बढ़ाने के साथ राज्य में 13 हजार शिक्षकों की नियुक्ति करने की घोषणा की। राज्य का कुल बजट 2 लाख 79 हजार 237 करोड़ का है। विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत हंगामे से हुई। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बुधवार को सदन में अपने कार्यकाल के दूसरे बजट पेश किया। उन्होंने जैसे ही बजट भाषण शुरू किया, विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने विपक्ष को समझाते हुए शांति से बजट भाषण सुनने को कहा लेकिन कांग्रेस विधायक आसंदी के सामने पहुंच गए और जोरदार नारेबाजी करने लगे। कांग्रेस का कहना था कि प्रदेश में एक साल में साढ़े पांच लाख लोग बेरोजगार हो गए। बिजली के बिल के नाम पर सरकार लोगों को जेल में डालने का काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष से अपील करते हुए कहा कि बजट भाषण हो जाने दीजिए। प्रदेश की जनता सुनना चाहती है। ऐसा नहीं होगा तो कांग्रेस की छवि खराब होगी। बजट के बाद जितना विरोध करना है, कर लेना। इसके बावजूद हंगामा जारी रहा। वित्त मंत्री देवड़ा ने हंगामे के बीच ही बजट भाषण पढ़ा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में 13 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। सागर और उज्जैन में सोलर प्लांट लगाए जाएंगे। भोपाल में ग्लोबल स्किल पार्क शुरू हो रहे हैं। उज्जैन में मेडिकल डिवाइस पार्क को मंजूरी दी गई है। उद्योगों को रियायती दराें पर जमीन दी जाएगी। राज्य में 11 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। इससे 11 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर विकसित होंगे। मध्य प्रदेश में इस बार कोई नया कर नहीं लगाया गया है। सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 20% से बढ़ाकर 31% किया जाएगा। साढ़े सात लाख कर्मचारियों को इसका फायदा होगा। वित्त मंत्री देवड़ा ने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश का संकल्प है। राज्य सरकार पूरी तरह से अन्नदाताओं के साथ है। प्रदेश में सिंचाई क्षमता 43 लाख हेक्टेयर में पहुंची है। 48 लाख हेक्टेयर में सिंचाई की व्यवस्था। 21 हजार करोड़ रुपये की बिजली सब्सिडी दी गई। 2500 करोड़ बिजली सब्सिडी देने का प्रावधान किया गया है। 4000 किमी सड़कें बनाने का लक्ष्य रखा गया है। अटल प्रगति पथ का काम शुरू हो चुका है। सीएम राइज योजना के तहत मध्य प्रदेश 360 स्कूल खोलने का लक्ष्य है। मध्य प्रदेश के सागर, शाजापुर और उज्जैन में सोलर प्लांट बनेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सकल घरेलू उत्पाद में वर्ष 2011-12 से 2021-22 की अवधि में स्थिर भावों पर 7.09 प्रतिशत औसत वृद्धि दर्ज की गई है। प्रदेश में 48 लाख हेक्टेयर में सिंचाई की व्यवस्था की गई। अब 4 हजार किमी सड़क बनाने का लक्ष्य है। जल-जीवन मिशन के तहत घर-घर पानी पहुंचाया गया है। बुरहानपुर जिले में हर घर को नल से जोड़ा गया। जल जीवन मिशन सरकार की प्राथमिकता है। ग्रामीण अंचलों में विकास की रफ्तार बढ़ी है। मध्य प्रदेश की फसलों को जीआई टैग दिलाने का प्रयास जारी है। गो संवर्धन के लिए मध्य प्रदेश में नई योजनाएं शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि 2020-21 में राजकोषीय घाटा 49869.29 करोड़ रुपये रहा जबकि 2021-22 में राजस्व घाटा 5701.14 करोड़ रुपये रहने की संभावना है। 2021-22 में राजस्व प्राप्तियों का पुनरीक्षित अनुमान 171697.24 करोड़ है, जो बजट अनुमान 164677.45 करोड़ से 4.26 प्रतिशत अधिक है। वित्त मंत्री ने कहा कि प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर नए रोजगार शुरू किए जाएंगे। मध्य प्रदेश में 31 लाख हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए 10 हजार करोड़ का प्रावधान रखा गया है। प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए सरकार लगातार बेहतरी का प्रयास कर रही है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 12 हजार खिलाड़ियों की प्रतिभागिता का अनुमान है। प्रदेश में नवीन हवाई पट्टियों का निर्माण कार्य जारी। युवाओं को रोजगार ऋण प्रदान किया जाएगा। मध्य प्रदेश में मछली उत्पादन बढ़ा है। यह 3776 करोड़ रुपये के घाटे का बजट है। देवड़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार 48,800 करोड़ रुपये सरकार अधोसंरचना पर खर्च करेगी। सरकारी प्राथमिक शालाओं की स्थापना हेतु 10345 रुपये का प्रावधान है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर में पीपीपी माडल पर 217 इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। तीन हजार किमी की नई सड़कें बनेंगे। एक हजार 250 किमी सड़क का नवीनीकरण होगा। 88 पुल-पुलियों का निर्माण किया जाएगा। सरकारी भवनों के निर्माण के लिए नई कंपनी बिल्डिंग डेवलपमेंट कार्पोरेशन का गठन किया जाएगा। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के लिए क्वालिटी एश्योरेंस काउंसिल का गठन किया जाएगा। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए 2000 करोड़ों और निवेश प्रोत्साहन योजना के लिए 1450 करोड़ रुपये का प्रावधान है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत एक हजार 200 किमी सड़क निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। नगरीय सड़कों के लिए बजट में 608 करोड़ तथा आंगनबाड़ी सेवाएं और पोषण मिशन के लिए 1192 करोड़ रुपये का प्रावधान है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 March 2022

ujjain,BJP President Nadda, visited Mahakal

इंदौर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को एक दिवसीय प्रवास पर आए। यहां उनका पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वे यहां से सीधे उज्जैन रवाना हो गए। उन्होंने सबसे पहले महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे।   भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा चार्टर्ड विमान से मंगलवार पूर्वान्ह 11.45 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सांसद शंकर लालवानी, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ ही भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने स्वागत करते हुए उनकी अगवानी की। एयरपोर्ट से वे रैली के लिए ओपन जीप में सवार होकर निकले। इस दौरान जगह-जगह उनका जोरदार स्वागत हुआ। उनके स्वागत के लिए करीब 300 जगह मंच लगाए गए थे। सुबह से ही उनकी अगवानी के लिए हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पार्टी का झंडा लेकर देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर जमा हो गए थे।   इंदौर में स्वागत के बाद वे उज्जैन रवाना हुए, जहां उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया। इसके बाद वे देवास के लिए रवाना हो गए। यहां वे राज्य सरकार के पोषण आहार एवं सहायता वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम को नड्डा देवास से इंदौर आएंगे और भाजपा के संगठन महामंत्री सुहास भगत के यहां जाएंगे और उनकी माताजी के निधन पर शोक जताएंगे। वहां से भाजपा कार्यालय जाएंगे और प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष और प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। भाजपा अध्यक्ष नड्डा शाम सात बजे वे एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 March 2022

bhopal,Home Minister ,Narottam Mishra ,honored women workers

भोपाल। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश में गृह विभाग ने एक नई पहल की है। राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर मंगलवार को यातायात व्यवस्था की कमान महिला पुलिसकर्मी ही संभाल रही हैं। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल में विभिन्न चौराहों पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।   गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हमने निर्णय लिया है कि आज पूरे प्रदेश की सड़कों पर यातायात नियंत्रण का काम हमारी नारी शक्ति के हाथ में रहेगा। साथ ही उन्होंने यातायात नियंत्रित कर रही महिला पुलिसकर्मियों से यह अपील भी की वे अपनी कार्यस्थल पर ड्यूटी तैनाती के फोटो और अपने अनुभव की बाइट उन्हें ट्विटर पर भेजें।   गृह मंत्री डा. मिश्रा भोपाल के बिट्टन मार्केट चौराहे पहुंचे और ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहीं महिला पुलिसकर्मियों को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने यातायात व्यवस्था में जुटी महिला कर्मियों को भेंट किया और दायित्व निर्वहन के लिए बधाई दी। इसके अलावा उन्होंने अपने कार्यालय में पदस्थ महिला आरक्षक आरती शुक्ला को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।   इस अवसर पर गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के बहिष्कार को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और सदन में नेता प्रतिपक्ष हैं। राज्यपाल के अभिभाषण के विषय को लेकर कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने पार्टी लाइन की बात नहीं मानकर कमलनाथ जी के नेतृत्व पर सवाल उठा दिए हैं। इससे यह भी साबित होता है कि कांग्रेस में लोकतांत्रिक व्यवस्था ही नहीं है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 March 2022

bhopal,Chief Minister ,planted saplings , Karanj and Maulshree

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रतिदिन पौधरोपण करने के संकल्प के क्रम में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भोपाल के स्मार्ट उद्यान में स्वयंसेवी संस्था नारी शक्ति की सदस्यों, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, महिला सुरक्षा प्रज्ञा रिचा श्रीवास्तव तथा महिला सुरक्षा कर्मियों के साथ पौध-रोपण किया। उन्होंने करंज और मौलश्री का पौधा लगाया। नारी शक्ति संस्था की प्रीति वत्स, भागवती शमशेरिया, रूबी गुप्ता तथा सामाजिक कार्यकर्ता नेहा बग्गा भी पौध-रोपण में शामिल हुई।   उल्लेखनीय है कि नारी शक्ति संस्था विगत दस वर्षों से पर्यावरण एवं अन्य सामाजिक कार्यों से जुड़ी है। संस्था ने पर्यावरण-संरक्षण के लिए रहवासी एवं झुग्गी बस्ती क्षेत्र में करीब 2200 पौधे लगाए हैं। संस्था झुग्गी बस्तियों में किताबे, राशन, पुराने कपड़े, दवाइयाँ एवं जूते-चप्पले इत्यादि मुहैया कराती है। साथ ही गरीब बच्चों को सरकारी स्कूल, कॉलेज में दाखिला कराने में मदद करती है। कल्पना नगर में रानी पद्मावती पार्क के निर्माण में भी संस्था नगर निगम के साथ विशेष रूप से सक्रिय रही है।   महिला सशक्तिकरण के बिना कोई राष्ट्र या समाज सबल नहीं बन सकता मुख्यमंत्री ने पौध-रोपण के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश की सभी महिलाओं को शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि बिना महिला सशक्तिकरण के कोई राष्ट्र या समाज सबल नहीं बन सकता है। भारत में अत्यंत प्राचीन काल से ही माँ, बहन और बेटी का स्थान सबसे ऊपर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बेटी बचाओ अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, प्रधानमंत्री आवास के मकान महिलाओं के नाम, नि:शुल्क रसोई गैस कनेक्शन, नि:शुल्क राशन, हर घर में शौचालय तथा बेटियों की पढ़ाई के लिए अनेक योजनाओं का क्रियान्वयन जारी है। इन योजनाओं से महिला सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण उपलब्धि अर्जित हुई है।   मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएँ बनाई हैं। प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना, बेटियों को पढ़ाई के लिए नि:शुल्क साइकिल एवं पाठ्य-पुस्तकों का वितरण, गाँव की बेटी योजना, प्रतिभा किरण योजना और मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के माध्यम से महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए कई अभियान संचालित है।   उन्होंने कहा, मुझे यह कहते हुए गर्व है कि मध्यप्रदेश पहला राज्य था, जिसने राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए बहनों को चुनाव में 50% आरक्षण दिया। परिणामस्वरूप महिलाएँ चुनकर आई और उन्होंने स्थानीय निकायों में सशक्त नेतृत्व प्रदान किया। महिला जन-प्रतिनिधियों ने विकास के नए आयाम स्थापित किए। आर्थिक सशक्तिकरण के लिए शिक्षकों की भर्ती में 50% आरक्षण दिया गया है। राज्य सरकार के क्रांतिकारी फैसले से पुलिस फोर्स में 30% भर्ती महिलाओं की होगी। यह प्रसन्नता का विषय है कि आज मेरी सुरक्षा का दायित्व बेटियाँ ही संभाल रही है। बेटियाँ कानून-व्यवस्था को ठीक करने में पूरी क्षमता के साथ जुटी हैं। उन्होंने कहा कि सामान्य शासकीय भर्तियों में भी 33% आरक्षण महिलाओं को दिया जाएगा।   मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार ने महिला स्व-सहायता समूह को सशक्त बनाने का फैसला किया है। आजीविका मिशन से 40 लाख बहनें स्व-सहायता समूहों से जुड़कर अलग-अलग व्यापार और विभिन्न कार्य कर रही हैं। संपत्तियों की खरीद में महिला के नाम संपत्ति होने की स्थिति में स्टांप शुल्क पर 1% छूट का विशेष प्रावधान है। इसका परिणाम यह है कि पिछले वर्ष ही लगभग 2 लाख 54 हजार रजिस्ट्री महिलाओं के नाम पर हुई हैं, इससे महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण में मदद मिली है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देवास में पोषण आहार बनाने के संयंत्र का प्रबंधन महिलाओं को सौंपा जा रहा है। साथ ही 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का बैंक लिंकेज महिला स्व-सहायता समूहों को प्रदान किया जाएगा। महिला सशक्तिकरण का कार्य राज्य सरकार के लिए मिशन है, यह निरंतर जारी रहेगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 March 2022

bhopal,Important contribution,women progress, Agriculture Minister

भोपाल/ हरदा। कृषि मंत्री कमल पटेल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर देश एवं प्रदेश की बहनों को महिला दिवस की बधाई दी है। किसान नेता एवं मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने भोपाल से देवास जाते हुए हरदा में ऑनलाइन वीडियो कॉल कर महिला दिवस पर जिला अस्पताल हरदा में नर्स बहनों से बात कर उन्हें बधाई दी। कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण को लेकर प्रदेश व केंद्र की सरकार प्रभावी योजनाएं बनाकर महिला वर्ग के कल्याण के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में सरकार ने महिलाओं के लिए स्व सहायता समूह को प्राथमिकता देते हुए बेटी पढ़ाओ अभियान, मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान जैसी महत्वपूर्ण योजनाए महिला वर्ग के उत्थान के लिए बनाई हैं। ताकि महिलाएं देश और प्रदेश की प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे पाए।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 March 2022

bhopal,CM gave 100 scooters, policemen ,Energy Women

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिला दिवस पर मंगलवार को स्मार्ट सिटी पार्क से 'ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क' की पुलिसकर्मियों के 100 दोपहिया वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में 700 थानों में ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क बनाई गई है। आज 100 वाहन महिला पुलिसकर्मियों को दिए जा रहे हैं, जिससे कि वे सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचकर माताओं-बहनों की मदद कर सकें। अगले चरण में 600 वाहन उपलब्ध कराएंगे। स्मार्ट सिटी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान ने कि हमारी बेटियां सशक्त हैं, सक्षम हैं और हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। पुलिस सेवा में भी बेटियों ने सफलता प्राप्त की है। इन बेटियों को बधाई देता हूं, जो अब पीड़िता की मदद के लिए अपने वाहन से तुरंत मौके पर पहुंच सकेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले चरण में इसी तरह 600 वाहन और दिये जाएंगे। गौरतलब है कि प्रदेश के 700 पुलिस थानों में ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क बनाई गई है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 March 2022

bhopal, Women

भोपाल। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा की जिम्मेदारी महिला पुलिसकर्मियों को सौंपी गई है। सुबह से देर रात तक उनकी सुरक्षा के लिए महिला अधिकारियों को तैनात किया गया। कारकेट चालक से लेकर जनसम्पर्क अधिकारी का तक जिम्मा महिला संभाल रही हैं।   महिला दिवस पर एडीजी (महिला अपराध) प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव के नेतृत्व में सहायक पुलिस आयुक्त बिट्टू शर्मा मुख्यमंत्री सुरक्षा की कमान संभाल रही हैं। बिट्टू शर्मा एक दिन के लिए मुख्यमंत्री की सुरक्षा की प्रभारी है। उनके साथ सीएम के वाहन चालक के रूप में भोपाल देहात की रक्षित निरीक्षक इरशाद अली बनी हुई हैं। इसके साथ साइबर क्राइम में तैनात निरीक्षक रेणु मुराव, एसआई कंचन राजपूत, एसआई ऋचा समेत कुछ महिला पुलिस अधिकारी सीएम की सुरक्षा में तैनात हैं। ये सभी महिला अधिकारी सुबह से मुख्यमंत्री के साथ हैं और सभी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन कर रही हैं।   मुख्यमंत्री चौहान ने महिला दिवस के मौके पर भोपाल में महिला समूहों के साथ पौधारोपरण किया। स्मार्ट सिटी पार्क में 'ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क' की पुलिस कर्मियों के वाहनों को फ्लैग आफ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बेटियां सुरक्षित रहें इसके लिए तुरंत कार्रवाई आवश्यक है। आज गर्व के साथ कह रहा हूं कि मेरी सुरक्षा के दायित्व को हमारी बेटियां निभा रही हैं। हमारे प्रधानमंत्री भी महिला सशक्तिकरण के सशक्त पक्षधर रहे। हमने महिला हेल्प डेस्क बनाए। हमने महिला हेल्प डेस्क बनाई। मां, बहनें थाने जाएं तो बिना किसी झिझक के विवरण दे सकें।   इससे पहले मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि समाज और राष्ट्र के सशक्तिकरण के लिए नारी का सम्मान, उत्कर्ष एवं उत्थान आवश्यक है। नारी शक्ति स्वरूपा हैं, इन्हें उचित अवसर और यथोचित सम्मान दीजिये। इनकी उन्नति, खुशहाली और सशक्तिकरण में ही मानवता का कल्याण निहित है। महिला दिवस की माताओं, बहनों और बेटियों को शुभकामनाएं। भारत में प्राचीन काल में अपाला, घोषा, लोपामुद्रा, गार्गी, जैसी विदुषियों ने वर्चस्व कायम किया तो आधुनिक काल में रानी लक्ष्मी बाई, लोकमाता अहिल्याबाई, झलकारी बाई, सरोजिनी नायडू, कल्पना चावला, मेरी काम, रेखा पंदराम जैसी बहन-बेटियां देश को गौरवान्वित कर रही हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 March 2022

bhopal, accused, Petwald case , acquitted

भोपाल। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के पेटलावद में 12 सितंबर 2015 को जिलेटिन छड़ों के गोदाम में हुए भीषण विस्फोट मामले में मुख्य आरोपित राजेन्द्र कासवां (जिसे विस्फोट में मृत बताया गया) और सह आरोपित धर्मेन्द्र राठौड़ (विस्फोटक सप्लाई का आरोपित) को भी जिला न्यायालय ने बरी कर दिया है। आरोपितों के बरी होने पर पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने सवाल उठाए हैं।   कमलनाथ ने सोमवार को कहा कि मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के पेटलावद में 12 सितंबर 2015 को जिलेटिन छड़ों के गोदाम में हुए भीषण विस्फोट में 78 बेगुनाहों की दर्दनाक मौत हुई और इस विस्फोट कांड के सारे आरोपित एक-एक कर बरी हो गये? जांच व पैरवी में खामियों की बात सामने आ रही है।   पूर्व सीएम ने सरकार से सवाल पूछते हुए कहा कि आखिर इन 78 लोगों की मौत का दोषी कौन ,सरकार बताये? उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पीडि़त परिवारों के लिए उस समय जो घोषणाएं की गयी थी, वह आज भी अधूरी और उन्हें न्याय तक नहीं मिला। इस विस्फोट कांड के समय दोषियों को सजा दिलाने से लेकर, पीडि़तों को न्याय दिलाने के जितने बड़े-बड़े दावे किए गए थे, सब अधूरे व हवा हवाई साबित हुए। इस दर्दनाक हादसे की तस्वीरें आज भी सामने आती है तो मन क्रोधित व द्रवित हो उठता है। बता दें कि इस भीषण विस्फोट कांड में 78 लोगों मौत हो गई थी। मामले में हाल ही जिला न्यायालय का फैसला आया। इसमें मुख्य आरोपित राजेन्द्र कासवां और सह आरोपित धर्मेन्द्र राठौड़ को बरी कर दिया गया। विस्फोटक रखने के 5 आरोपित पहले ही बरी हो चुके हैं। यानी विस्फोट कांड में बनाए गए तीन अलग-अलग केसों के सभी 7 आरोपित बरी हो गए हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 March 2022

bhopal, Kamal Nath, expressed disagreement ,boycott , Governor

भोपाल। मध्य प्रदेश की 15वीं विधानसभा का बजट सत्र सोमवार को राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अभिभाषण से शुरू हुआ। सत्र शुरू होने से पहले सोशल मीडिया पर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने राज्यपाल के अभिभाषण के बहिष्कार की बात कही थी। इस पर सरकार ने आपत्ति जताई, जिसके बाद नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने अभिभाषण के बहिष्कार पर असहमति जताई, जबकि विधानसभा अध्यक्ष ने इस मामले में कार्रवाई करने की बात कही है।   कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने बजट सत्र शुरू होने से पहले राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अभिभाषण का बहिष्कार कर दिया। इसको लेकर उन्होंने ट्वीट किया। संसदीय कार्य मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने राज्यपाल का अभिभाषण समाप्त होने के बाद सदन में इस विषय को उठाया। उन्होंने इस पर आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि यह राज्यपाल का विरोध है या फिर संवैधानिक व्यवस्था का। आखिर उन्हें राज्यपाल के अभिभाषण का पता कैसे चला। यह तो गोपनीय होता है या फिर उन्होंने बिना पढ़े ही इसका विरोध कर दिया। दोनों स्थिति में प्रतिपक्ष को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।   नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने संसदीय कार्य मंत्री डा. मिश्रा की आपत्ति का समर्थन करते हुए कहा कि मैं इस बात से सहमत हूं कि विधानसभा की परंपरा को बनाए रखना चाहिए। हम सब इसके भागीदार हैं। अभिभाषण का बहिष्कार पार्टी का फैसला नहीं है। उन्होंने कहा कि कोई भी सदन हो, उसकी गरिमा बनी रहनी चाहिए। मुझे एक घंटे पहले ही उस ट्वीट के बारे में जानकारी मिली। मैं इससे सहमत नहीं हूं और न ही आगे रहूंगा। यह मर्यादा के विपरीत है।   इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नेता प्रतिपक्ष कमल नाथ का आभार जताते हुए कहा कि जितनी सहजता से उन्होंने इसे स्वीकार किया और अपना विरोध जताया, वह सराहनीय है। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कहा कि मेरा मानना है कि संसदीय परंपरा खंडित नहीं होना चाहिए। यह देखना चाहिए कि अभिभाषण का विरोध कौन से अंश का किया गया या फिर बिना पढ़े ही कर दिया, यह चिंता का विषय है।   इस पर विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कहा, पटवारी ने सदन की अवमानना की है। यह मामला फ्लोर में आ चुका है। इसका परीक्षण करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।   बता दें कि 25 मार्च तक चलने वाले बजट सत्र में कुल 13 बैठकें होंगी। नौ मार्च को सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए बजट प्रस्तुत किया जाएगा। सत्र के लिए विधायकों ने चार हजार 518 प्रश्न लगाए हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 March 2022

bhopal, State government, welfare work, underlined , Governor

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्म-निर्भर भारत के निर्माण के मंत्र के अनुरूप कोविड-19 की कठिन परिस्थितियों में आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए जो कुछ किया गया है, वह अद्भुत और अभूतपूर्व है। उन्होंने सोमवार को विधानसभा में राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अभिभाषण के उपरांत मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किए है। राज्यपाल ने इन गतिविधियों को अपने अभिभाषण में रेखांकित किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कोरोना की कठिन तथा विपरीत परिस्थितियों में भी प्रदेश में वित्तीय खर्च में कमी नहीं आने दी गई। अधो-संरचना विकास के लिए तुलनात्मक रूप से अधिक राशि खर्च की गई है। समाज के अलग-अलग वर्गों, विशेषकर कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई गई है। देश में पहली बार फसल बीमा योजना के 7 हजार 618 करोड़ रुपये किसानों के खातों में डाले गये हैं। साथ ही आरबीसी 6-4 में 3 हजार करोड़ रुपये पूर्व में किसानों को उपलब्ध कराए गए थे। फसलों के नुकसान के लिए साढे़ 10 करोड़ से अधिक की राशि 49 लाख किसान परिवारों को उपलब्ध कराई गई। इसके अतिरिक्त किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण-योजना में भी सहायता उपलब्ध कराई गई है। दरअसल, मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सोमवार को राज्यपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ। राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में प्रदेश सरकार के कार्यों का लेखा-जोखा सदन में रखा। राज्यपाल पटेल के विधानसभा परिसर पहुँचने पर मुख्यमंत्री ने किया स्वागत इससे पहले राज्यपाल मंगुभाई पटेल के विधानसभा परिसर पहुँचने पर प्रवेश द्वार पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनका पुष्प-गुच्छ से स्वागत कर अभिवादन किया। मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र, मंत्रीगण और विधायकों ने भी राज्यपाल पटेल का स्वागत किया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 March 2022

jain sadhvi

   नया नाम मिला कृतार्थप्रभा श्रीजी     इंदौर शहर के जानकी नगर में रहने वाली उच्च शिक्षित कारोबारी 27 वर्षीय कृति कोठारी ने जैन दीक्षा लेकर साधु वेश धारण किया। गच्छाधिपति जिनमणिप्रभ सूरीश्वर महाराज ने संयम का उपकरण पिच्छी कमंडल प्रदान किया। जन्म के समय नाम देने वाली बुआ चंद्रकला सुराणा ने साधु जीवन के लिए भी नया नाम कृतार्थप्रभा श्रीजी दिया। इस अवसर के साक्षी बनने के लिए देशभर से समाजजन महावीर बाग एरोड्रम रोड में जुटे।श्वेतांबर जैन समाज के हजारों लोगों के सामने गुरु ने प्रदान किया संयम मार्ग का उपकरण पिच्छी।   दीक्षा महोत्सव की शुरुआत मुहूर्त के मुताबिक सुबह 8.36 बजे हुई। लाल साड़ी में आई कृति का प्रवेश सांसारिक जीवन के उपयोग में आने वाली सामग्री लुटाने के साथ हुआ। उन्होंने वस्र, रुपये, आभूषण, सिक्के लुटाते हुए प्रवेश किया। इसके बाद गच्छाधिपति ने उन्हें पिच्छी कमंडल प्रदान किया। इसके बाद वे कक्ष में गई। मुंडन कर साधु वेश धारणकर पुनः जय जिनेन्द्र के जयघोष के बीच रेम्प पर चलते हुए मंच पर पहुंची। इसके बाद धर्म माता-पिता बनने की बोली मनोज अनिता ओसवाल ने ली। इसके बाद चार साध्वी ने घेरे में प्रतीकात्मक केशलोचन कर सात बाल निकालकर सांसारिक माता की झोली में डाले। मां के पास बेटी की निशानी के रूप अब सिर्फ उनके बाल रह गए है। नया नाम मिलने के बाद वे साध्वी सूर्यप्रभाश्रीजी की 21वीं शिष्या बनीं। अंत में उन्होंने अपना पहला विहार जैन मंदिर महावीर बाग के लिए किया। साधु जीवन के आनंद की बात अलग - गच्छाधिपति आचार्य जिनमणिप्रभ सूरीश्वर महाराज ने कहा कि एक संसारी को सुख और वैभव के साधन मिल जाने पर जितनी प्रसन्नता होती है, उससे कहीं अधिक आनंद साधु जीवन में है। यह सरल काम नहीं है। वैराग्य के बिना संयम और साधना के मार्ग पर नहीं चला जा सकता। एक उच्च शिक्षित और लाखों रुपये के बिजली के सामान विक्रय का कारोबार करने वाली युवती का यह दृढ़ संकल्प सभी समाज बंधुओं के लिए प्रेरणा का विषय है। जिस प्रफुल्लता और प्रसन्नता के साथ कृति ने तप, त्याग और संयम की राह को चुना है, वह अभिनंदन और अनुकरण का श्रेष्ठ उदाहरण है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  21 February 2022

rewa jail nasha

   सुरक्षा में तैनात जेल प्रहरी के साथ कैदी भी लिप्त     रीवा के केन्द्रीय जेल की चार दिवारों के पार नशे की खेप फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सडक से नशे की सीसियां जेल के अंदर फेंककर कैदियों तक पहुंचाई जा रही है। इसमे सुरक्षा में तैनात जेल प्रहरी के साथ कैदी लिप्त है। इतना ही नही मुलाकात करने वालों से पैसे की मांग प्रहरियो द्वारा की जा रही है। इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।  रीवा जिला मुख्यालय की इस जेल में हजारों कैद सजा काट रहे है इन कैदियों को नशे की खेप पहुंचाने का तस्कारों ने अनोखा तरीका इजाद किया है। तस्कर जेल के बाहर सड़क से नशे की खेप फेंक कर जेल की चार दिवारी के पार कर देते है। इस खेप को कैदियो तक पहुंचाने का काम सुरक्षा में तैनात प्रहरी और लमरदार कर रहे है। इसका खुलासा एक वायरल वीडियो में हुआ है इस वीडियो में पीटीएस रोड़ से जेल की 20 फिट दिवार के पार नशे की खेप फेंकते हुए एक तस्कर कैमरे में कैद हुआ है। कैदियो से मुलाकत के वक्त तय समय अनुसार यह खेप सुबह 8 बजे और शाम 6 बजे के बाद फेंकी जाती है ताकि पेड़ पौधे में यह छिप जाये और प्रहरी इसे कैदियो तक आसानी से पहुंचा सके। इसके अलावा मुलाकत करने वालो से रूपये मांगे जाते है। सुरक्षा के मद्देनजर जेल में चाक-चैबंद व्यवस्था बनाई गई है। जेल की दीवार लगभग 20 फिट उंची है और इसमें मैगनेंट के तार लगाये गये है। इसके अलावा सुरक्षा प्रहरी और संतरी तैनात रहते है। बावजूद इसके जेल में नशे की खेप पहुंचाने का मामला आने के बाद जेल प्रशासन सतर्क हो गया है। कैदियो से मुलाकात  और जांच कर कार्यवाई की बात कह रहा है। यह पहला मामला नही है इससे पहले भी जेल में नशे की खेप नशीली सिरप, गांजा, शराब, सिंगरेट तम्बाकू पहुंचाने का मामला सामने आ चुका है। इन आरोपो में 2 जेल प्रहरी निलंबित हुये है और मामल न्यायालय में चल रहा हैं। इतना ही नही कलेक्टर एसपी के निरीक्षण के दौरान नशे की सामग्री के साथ ही मोबाइल, सिम जैसी प्रतिबंधित चीजें भी जेल के अंदर बरामद हो चुकी है। ऐसे साफ जाहिर होता है कि जेल में भ्रष्टाचार चरम पर है और जेल प्रशासन भी इसमें लिप्त है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  12 February 2022

shivraj singh chouhan kamal patel

  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रोज की तरह अपने पौधा रोपण संकल्प के तहत स्मार्ट सिटी उद्यान में पौधारोपण किया | मुख्यमत्री के साथ प्रदेश के कृषि मंत्री  कमल पटेल और उमंग गौरव दीप वेलफेयर सोसाइटी संस्था के मूक बधिर बच्चे भी शामिल हुए और पौधारोपण  किया | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  12 February 2022

tulsi silawat sabji walo no lone

  सरकार के दो-दो मंत्री कुछ दें तो लोग दोनों हाथ फैलाकर लेते हैं | वही दूसरी तरफ बड़े से बड़ा बिजनिस मैन लोन के बगैर धंधा नहीं चला पता | लेकिन ये गरीब सब्ज्जी वाली महिला ने मंत्रियों के दिए सरे प्रलोभन एक झटके में ठुकरा दिए  | शिवराज सरकार में 2 कैबिनेट मंत्री सब्ज़ी विक्रेता महिला को मना-मना कर थक गए कि सरकारी योजना के तहत बिना ब्याज़ के 10 हज़ार का लोन लेलो,लेकिन महिला ने लोन लेने से दोनों मंत्रियों को दो टूक मना कर दिया | महिला का तर्क भी लाजब था की की दोनी मंत्री बिना जवाब के मुँह तकते रह गए और वहां से जाना ही मुनासिब समझा | मंत्री पहले तो महिला को लोन लेने के लिए मानते रहे जब महिला नहीं मानी तो तो बच्चो के नाम लोन लेने को कहा मगर महिला ने साफ कहा धंधा हैं ही नहीं कमाई हो नहीं रही तो लोन चुकाएंगे कहाँ से | फिर मंत्री ने कहा सारी सब्जिया थोक में यही लाकर आपको दिलवाएंगे तो उस पर महिला ने कहा की थोक में यही बिकवाओगे तो हम कहा बेचने जायेंगे | महिला के तर्क के आगे मंत्रियो की बाते कुतर्क जैसी लग रही हैं | रोज का कमा कर खाने वाले लोग सच में ककहां से भरेंगे लोन | 

Patrakar Shafali Gupta

 Shafali Gupta  12 February 2022

indore cctv

इंदौर में  मासूम बच्चियों से अश्लील हरकतें करने वाले चोटीवाला को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी वापसी से हड़कंप मच गया था। पुलिस इस सिरफिरे की तलाश में लगातार छापे मार रही थी और उसे गुरूवार को सफलता मिल गई। 14 साल पूर्व बच्चियों से अश्लील हरकतें करने के मामले में गिरफ्तार हुआ चोटीवाला के पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी वायरल किए थे।भंवरकुआं थाना पुलिस के मुताबिक चोटीवाला का असली नाम हरजीत पुत्र बलवंतसिंह छाबड़ा निवासी गणेशधाम कालोनी है। उम्र 61 साल है। वह बच्चों को ही निशाना बनाता है। वर्ष 2008 में भी उसने एमआइजी थाना क्षेत्र में तीन मासूमों के साथ अश्लील हरकतें की थी। पुलिस ने उस वक्त सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया लेकिन जमानत पर रिहा हो गया। 14 साल बाद दोबारा घटनाएं सामने आने पर पुलिस सकते में आ गई थी। पुलिस के मुताबिक सिरफिरा दोपहिया वाहन से घुम घुम कर उन बच्चों को निशाना बनाता है जो अकेले में खेलते रहते हैं। उनसे बात करने के बहाने अश्लील हरकतें करता है।ताजा मामला भंवरकुआं क्षेत्र की एक होटल का है। आरोपित एक शादी समारोह में आई बच्ची के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। बच्ची जुड़वां भाई के साथ झूला झूल रही थी। आरोपित ने उससे स्कूल, मैडम, माता-पिता का नाम पूछा और अश्लील हरकतें करने लगा। भाई द्वारा शोर मचाने पर बच्ची को छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकाले तो आरोपित का हुलिया समझ में आया और तलाश शुरू की। पुलिस के मुताबिक पीड़ित बच्चों ने उसकी पहचान कर ली है।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  10 February 2022

minister kamal patel

  हरदा /भोपाल।राजनीति और खेल अलग-अलग विषय होते हैं क्षेत्र भी अलग होते हैं लेकिन मझा हुआ राजनीतिक व्यक्ति जब क्रिकेट जैसे खेल में पिच पर आकर अपने हाथ आजमाएं तो आश्चर्य का विषय बन जाता है। ऐसा ही कुछ हरदा जिले की खिरकिया तहसील में खेल ग्राउंड पर देखने को मिला। प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल बाकायदा मैदान में उतरे और पिच पर बल्ला लेकर चौके छक्के मारना शुरू कर दिए । मौका था चतुर्थ वर्ष सिटी इलेवन क्लब के तत्वाधान में कमल फैन्स क्लब द्वारा हाईस्कूल ग्राउंड खिरकिया जिला हरदा में क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ अफसर का। क्रिकेट के मैदान पर किसान नेता एवं कृषि मंत्री कमल पटेल एक मजे हुए क्रिकेट खिलाड़ी के रूप में नजर आए।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  10 February 2022

minister kamal patel

  हरदा /भोपाल।राजनीति और खेल अलग-अलग विषय होते हैं क्षेत्र भी अलग होते हैं लेकिन मझा हुआ राजनीतिक व्यक्ति जब क्रिकेट जैसे खेल में पिच पर आकर अपने हाथ आजमाएं तो आश्चर्य का विषय बन जाता है। ऐसा ही कुछ हरदा जिले की खिरकिया तहसील में खेल ग्राउंड पर देखने को मिला। प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल बाकायदा मैदान में उतरे और पिच पर बल्ला लेकर चौके छक्के मारना शुरू कर दिए । मौका था चतुर्थ वर्ष सिटी इलेवन क्लब के तत्वाधान में कमल फैन्स क्लब द्वारा हाईस्कूल ग्राउंड खिरकिया जिला हरदा में क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ अफसर का। क्रिकेट के मैदान पर किसान नेता एवं कृषि मंत्री कमल पटेल एक मजे हुए क्रिकेट खिलाड़ी के रूप में नजर आए।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  10 February 2022

hizab सोशल मीडिया पर वीडियों वॉयरल

हिजाब पहनकर फ़्लाइंग किस दी बाईक दौड़ाई फुटबॉल भी खेली    मध्यप्रदेश गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मामले की जांच कराएंगे     कांग्रेस को चेताया संवेदनशील विषयों पर राजनीति न करे कांग्रेस   कर्नाटक से हिजाब का विवाद अब मध्यप्रदेश तक आ गया हैं |  कर्नाटक के एक शिक्षण संस्था्न में छात्राओं के हिजाब पहनकर आने को लेकर विवाद उठा और पूरे देशभर में तूल पकड़ने लगा है । मामला गरम था की मध्यश प्रदेश में भी स्कूल शिक्षा राज्यजमंत्री इंदर सिंह परमार ने हिजाब को लेकर बयान दे कर कहा मध्यप्रदेश में भी हिजाब पर बैन लगाएंगे | मुद्दा भड़क गया। हालांकि एक दिन बाद ही सीएम की नसीहत के बाद स्कूल शिक्षा मंत्री अपने बयान से किनारा कर गए | मगर हिजाब का मुद्दा शांत होने के नाम नहीं ले रहा हैं | अब लड़कियां हिजाब पहनकर तरह-तरह के करतब कर रही हैं और कह रही हैं हम हिजाब पहन कर सब कुछ कर सकते हैं | अब कुछ वीडियो वायरल हुए हैं | जिसमें हिजाब पहन कर लड़किया बाइक दौड़ा रही हैं | वीडियो वीआइपी रोड का बताया जा रहा है।सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं। इसमें दो बाइक पर चार युवतियां बिंदास अंदाज में न सिर्फ अंगुलियों से विक्ट्री साइन दिखा रही हैं, बल्किर बाइक में पीछे बैठी एक युवती फ्लाइंग किस भी देती नजर आ रही हैं । अब इस मुद्दे ने सियासी रंग ले लिया हैं | कांग्रेस हिजाब के मुद्दे को अब जैम कर कैश करना चाहती है। हिजाब में बाइक चलाती युवतियों का वीडियो सामने आने के बाद प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी इसको संज्ञान में लिया है। गृह मंत्री ने यह भी कहा की भोपाल में हिजाब पहनकर बाइक पर स्टंट का वीडियो कब का है, इसकी जांच की जाएगी। कांग्रेस ऐसे विषयों को जिंदा रखना चाहती है। संवेदनशील विषयों पर कांग्रेस को राजनीति नहीं करना चाहिए। सोशल मीडिया पर वीडियों वॉयरल होने बाद मोटर व्हीकल एक्ट को लेकर भी चर्चा छिड़ गई। लोगों ने बिना हेलमेट पहने बाइक चलाने पर नियमों का उल्लंघन बताते हुए वीआइपी रोड पर पुलिस चेकिंग पर सवाल भी खड़े करना शुरू कर दिए। इस मामले में डीसीपी रियाज इकबाल का कहना है कि वीडियो संज्ञान में आया है। कैमरों के फुटेज चेक कराए जा रहे हैं। नियमों के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह भोपाल के एक कालेज की छात्राओं के भी कुछ वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें वे हिजाब पहनकर क्रिकेट और फुटबाल जैसे गेम खेलती नजर आईं। यह कालेज कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद का बताया जा रहा है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  10 February 2022

  puzzle parking

सभी से पजल पार्किंग में वाहन खड़ा करने की अपील   ग्वालियर ओल्ड हाई कोर्ट एवं राजीव प्लाजा स्थित पजल पार्किंग की ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह  तोमर ने शुरुआत की  इस दौरान तोमर ने क्षेत्र के  दुकानदारों से अपील की है की सभी यातायात की व्यवस्था को देखते हुए पजल पार्किंग का उपयोग करें और सबको इसके  लिए  प्रेरित भी करें  |  इंदरगंज एवं नदी गेट क्षेत्र में सुगम यातायात एवं व्यवस्थित  पार्किंग व्यवस्था के लिए निगम द्वारा ओल्ड हाई कोर्ट एवं राजीव प्लाजा पर बनाई गई दो पजल पार्किंग की शुरुआत की गई  |  इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर एवं नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल मौजूद रहे  | तोमर ने क्षेत्र के व्यवासियों  एवं दुकानदारों से आग्रह किया कि  | क्षेत्र में सुगम और  व्यवस्थित यातायात  के लिए सभी दुकानदार अपने वाहन पजल पार्किंग में ही रखें | और अपने ग्राहकों को भी पार्किंग में ही वाहन रखने के लिए प्रेरित करें  | इस अवसर पर अपर आयुक्त  मुकुल गुप्ता, नोडल अधिकारी  अरविंद चतुर्वेदी ,नोडल अधिकारी राजस्व  लोकेंद्र सिंह चौहान सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद  रहे |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  12 November 2021

 Shivraj Singh Chauhan

सीएम राइस स्कूल ,सड़क निर्माण ,सौंदर्यीकरण ,पुल निर्माण पंचायत भवन ,खेल मैदान ,अम्बेडकर भवन के साथ कई घोषणाएं   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व सीएम कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा की  | कमलनाथ कहते  हैं कि शिवराज  तो नारियल जेब में धरे रहते हैं  | और हर  कहीं नारियल फोड़ देते हैं  | उन्होंने कहा  कमलनाथ आज सुन लें कितने नारियल फोड़े हैं हमने |  और  किस-किस जगह नारियल फोड़े हैं  |  इस दौरान उन्होंने  पृथ्वीपुर में कई बड़ी जनहित और विकास की घोषणएं की  |  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कमलनाथ के नारियल फोड़ने वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा की  | कमलनाथ को हम बताएँगे की कहाँ कहाँ  नारियल हमने फोड़े हैं |  उन्होंने कहा  पृथ्वीपुर में सीएम राइस स्कूल खोलने का ₹18 करोड़ का नारियल है  | हमने दूसरा नारियल फोड़ा रोहतेरा, कोली, सिमरिया 6 किलोमीटर सड़क निर्माण का,  जेरौन में नाला निर्माण होगा , हमने नारियल फोड़ा अंबेडकर भवन निर्माण का, हमने नारियल फोड़ा जेरौन में बस स्टैंड  निर्माण का,  तालाब के सौंदर्यीकरण का | दिगौड की तहसील का  पूरे  मंत्रिमंडल के सदस्य बैठे हैं कल ही तय करके पूरी पोस्ट सैंक्शन कर दी हैं  | उन्होंने कहा कमलनाथ जान लें  हमने नारियल फोड़ा पृथ्वीपुर में राधा सागर तालाब के सुंदरीकरण का  ,पाइप लाइन के विस्तार का  , तिराहा के सौंदर्यीकरण,और सिटी में जब घुसो तो अच्छो एंट्रेंस गेट का  शिवराज ने कहा कमजोरों को कोई सताए नहीं इसलिए,पृथ्वीपुर में जिम भी बनेगी |  उसका भी नारियल फोड़ दिया 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  12 November 2021

 VD Sharma

कांग्रेसियों के सैंपल में अंग्रेजों के जींस के तत्व मिलेंगे   मध्य प्रदेश भाजपा  अध्यक्ष वीडी शर्मा ने  कहा की  फूट डालकर राज करना कांग्रेस की नीति है. | इनके सैंपल लिए जाएंगे तो आज भी अंग्रेजों के जींस के तत्व इनमें मिलेंगे | शर्मा ने कहा दिग्विजय सिंह के ट्वीट देखकर लगता  है क्या इनका इलाज नहीं करवाना चाहिए  |  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा की  देश में फूट डालकर राज करना कांग्रेस की नीति है  | सत्ता में बने रहने के लिए विघटन करना  कांग्रेस की आदत है.. और ये  सबको पता है | उन्होंने कहा  जनजाति समाज गौरवान्वित हो रहा है | जनजाति समाज ने  जोबट और पृथ्वीपुर में इनकी गुंडागर्दी को जिस तरीके से आईना दिखाया है. |  उससे कांग्रेस हतोत्साहित है  |  कांग्रेस घबरा रही है |  शर्म ने कह दिग्विजय सिंह के ट्वीट देखकर आपको भी लगता होगा क्या इनका इलाज नहीं करवाना चाहिए |  कुछ भी बोलते हैं राजनीति  के व्यक्ति हैं |  इस मध्य प्रदेश के 2 बार मुख्यमंत्री रहे हैं |  कोई सामान्य व्यक्ति नहीं है |  कुछ भी आरोप लगाने लग जाते हैं |  सलमान खुर्शीद क्या कह रहे हैं देश में,इसको देश तरीके से देख रहा है |  हम तो अपने काम में लगे हैं | भारत के ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय और ताकतवर नेता आ रहे हैं उनके स्वागत के लिए हम पूरी तरीके से तैयार है. | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  12 November 2021

 Nitendra Singh Rathore

मुख्यमंत्री CBI जांच करवा के दोषियों को सजा दें पृथ्वीपुर में हत्याओं को हादसे में बदलने का काम   कांग्रेस के युवा नेता नितेन्द्र सिंह राठौर ने भोपाल के कमलानेहरू अस्पताल में  हुई आगजनी में  बच्चों की मौत के मामले में शिवराज सरकार से इस  की सीबीआई जांच कराये जाने की मांग की है  | ताकी इस मामले के लिए जिम्मेदारों को कड़ी सजा मिल सके  |  नितेन्द्र सिंह ने कहा पृथ्वीपुर इलाके में हुई कुछ हत्या के मामलों को प्रशासन दबाने में लगा है  |  इन मामलों की भी उच्चस्तरीय जांच होना चाहिए  |  कांग्रेस नेता नितेन्द्र सिंह राठोर ने भोपाल में सरकारी लापरवाही से हुई बच्चों की मौत पर दुःख जाहिर करते हुए इस घटना की जांच CBI से करवाने की मांग की है |  नितेन्द्र का कहना है इस घटना के लिए दोषी लोगों पर कड़ी कार्यवाह होना चाहिए  उन्होंने कहा उनके क्षेत्र पृथ्वीपुर में भी हाल के दिनों में कुछ लोगों की हत्याएं की गई हैं  |  लेकिन प्रशासन इन मामलों की लीपा पोती में लगगया है  | उन्होंने कहा इन मामलों की भी निष्पक्ष जांच करवाने की जरूरत है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  10 November 2021

  vaccination campaign

बचे हुए लोगों को लगेगा टीका   परासिया के ग्रामीण इलाकों में एक बार फिर वैक्सीनेशन  महा अभियान शुरू किया गया है  | जहाँ अब बजे हुए लोगों का टीकाकरण किया जाएगा |  परासिया जनपद के भमोडी ग्राम पंचायत के आंगनवाड़ी में वैक्सीनेशन का महा अभियान  एक बार फिर शुरू हुआ | लोगों ने इस अभियान का   स्वागत किया   |  इस अभियान में   सचिव, रोजगार सहायक व आंगनवाड़ी  सहायिकाओ  और  ए.एन.एम. ने घरों घर जाकर वेक्सिनेशन लगवाने के लिए लोगों को प्रेरित किया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  10 November 2021

 fight for supremacy tiger death

बाघों की मौत में मध्यप्रदेश नंबर वन   उमरिया के  बांधवगढ़ में वर्चस्व की लड़ाई में एक  5 वर्ष  के बाघ की जान चली गई  | मध्य प्रदेश में 11 माह में अब तक 35 बाघों की मौत हो चुकी है  अगर हालात यही रहे तो मध्य प्रदेश से  टाइगर स्टेट का दर्जा भी छिन  सकता है  |  बांधवगढ़ नेशनल पार्क में एक बाघ की फिर मौत हो गई  | बताया जा रहा है की बाघिन ने अपने शावकों की जान बचाने के लिए  बाघ पर हमला कर उसे मार दिया |  बांधवगढ़ के पतौर रेंज में  बाघिन अपने  दो शावकों के साथ मौजूद है  | और यही वजह रही है की उसने नर बाघ से अपने बच्चो को बचाने के लिए मार दिया  | बाघ की मौत की खबर तब सामने आई जब पेट्रोलिंग करने पहुंची टीम ने बाघ के शव को देखा  .| मध्य प्रदेश में 11 माह में 35 बाघों की मौत हो चुकी है |  देश भर में अभी तक  107 बाघों की मौत हो चुकी है | जिसमे बांधवगढ़ नेशनल पार्क में 10, कान्हा नेशनल पार्क में 5, पन्ना नेशनल पार्क में 1, और पेंच नेशनल पार्क में 4  बाघो की मौत  हो चुकी है | वही आश्चर्य की  बात यह है 15 बाघों की मौत प्रदेश के सामान्य वन मंडल और सेंचुरी क्षेत्रों में.ही हुई है | घटना के बाद  बमेरा गांव के  ग्रामीणों को सावधानी बरतने के लिए कहा गया है  |  ग्रामीणों को घटना स्थल की ओर न जाने की हिदायत दी गई है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 November 2021

 chital hunt

पर्यटकों ने शिकार करने का वीडियो कैमरे में किया कैद   मध्यप्रदेश के कान्हा नेशनल पार्क से  एक वीडियो सामने आया है | इस रोमांच भरे वीडियो में बाघ चीतल का शिकार कर अपना भोजन बनाते नजर आ रहा है |  जिसको पर्यटकों ने अपने कैमरे में कैद किया  |  मंडला स्थित कान्हा नेशनल पार्क में बाघ ने एक  चीतल का शिकार किया  |  जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जाम कर वायरल हो रहा है |  जानकारी के अनुसार कान्हा नेशनल पार्क घूमने आए पर्यटकों ने  शिकार का ये दुर्लभ नजारा देखा  | जिसमे  बाघ  शिकार करने के बाद  चीतल को घसीटते हुए नजर आया |  इसके बाद  कुछ ही दूरी पर  बाघ ने  मृत चीतल को खाया  | जहाँ पर्यटकों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 November 2021

 Narottam Mishra

राहुल -प्रियंका वाड्रा गुरूर छोड़कर शशि थरूर से सीख लें कश्मीरी हिन्दुओं पर राहुल ,प्रियंका वाड्रा कभी ट्वीट नहीं करते कमलनाथ आत्म मंथन करने पर हर जगह खुद को ही पाएंगे   गृह मंत्री डॉक्टर  नरोत्तम मिश्रा ने कहा की राहुल गाँधी और प्रियंका वाड्रा को गुरूर छोड़कर कांग्रेस नेता शशि थरूर से सीखना चाहिए  |  उन्होंने कहा  कमलनाथ , राहुल और प्रियंका की तरह ही है |  जो इंतजार करते हैं कि कुछ घटना घटे और वो ट्वीट करें  |  इन्होने कश्मीरी हिन्दुओं के लिए कभी ट्वीट नहीं किया  | लेकिन इनके  ट्वीट से ऐसा लगता है जैसे इन्होने लोगों को गुमराह करने का टेंडर हासिल कर लिया है |  मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा से उनके निवास पर मुलाकात की और दोनों ने एक दूसरे दीपावली की बधाई  दी  इस दौरान नरोत्तम मिश्रा ने तंज कस्ते हुए कहा की  कमलनाथ जी , राहुल और प्रियंका की तरह ही है  | जो इंतजार करते हैं कि कुछ घटना घटे और वो ट्वीट करें  |  क्योंकि ट्वीट के अलावा उन्हें और कुछ करना नहीं है  | कुछ जीव ऐसे होते हैं जिन्हें रात में नहीं दिखता उन्हें अच्छे दिन कैसे दिखाई देंगे | उन्होंने राहुल गाँधी और प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधते हुए कहा की   कश्मीर में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचारों के विरुद्ध क्या कभी राहुल या प्रियंका को ट्वीट करते हुए देखा आपने? |  इन्हें सिर्फ राजनीति से सरोकार है किसी की मृत्यु से नहीं |  मिश्रा ने कहा प्रियंका गांधी ने नोटबंदी पर नवाब मलिक के ट्वीट को कॉपी कर दिया  | बेहतर होता कि गूगल पर ही सर्च कर लेती |  मोदी  ने नोट बंदी की भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए-अब आपको कहीं पर भी 2G , 3G  या जीजा जी नहीं दिखाई देते हैं |   नोटबंदी की गई थी आतंकवाद के खात्मे के लिए अब कहीं पर भी पहले की तरह बड़े आतंकवादी हमले नहीं दिखाई देते |  नोटबंदी के बाद अब 80% तक मनी ट्रांजैक्शन डिजिटली हो गया है  | राहुल-प्रियंका के ट्वीट देखकर लगता है कि उन्होंने लोगों को गुमराह करने का टेंडर  हासिल कर लिया है  |  मिश्रा ने कहा हमारे लिए गौरव की बात है कि  वैश्विक नेता  प्रधानमंत्री  मोदी मध्य प्रदेश आ रहे हैं  | वे यहां पर जनजातीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे  |   वर्ल्ड क्लास हबीबगंज रेलवे स्टेशन का शुभारंभ करेंगे  | उन्होंने पूर्व सीएम कमलनाथ को लेकर कहा की  |  कमलनाथ के  द्वारा किए जाने वाले मंथन में एक ही शब्द निकलेगा - जै -जै कमलनाथ  |   पूर्व मंत्री , पूर्व सांसद , पूर्व मुख्यमंत्री , कांग्रेस के अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष सब कुछ कमलनाथ ही  है  | उन्हीं ने टिकट दिया उन्हीं के नेतृत्व में चुनाव लड़ा गया है  |  अंतर्मुखी होकर आत्म मंथन करेंगे तो हर जगह पर स्वयं को ही पाएंगे  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 November 2021

 Narottam Mishra

लक्ष्मण बोले राहुल गाँधी समय ही नहीं देते   प्रियंका गांधी वाड्रा के भाई दूज वाले ट्वीट पर कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने  तंज कसा और कहा | राहुल गाँधी मिलने का समय ही नहीं देते | कांग्रेस की इस भीतरी राजनीति पर गृह मंत्री  डॉ   नरोत्तम मिश्रा ने भी कटाक्ष किया है  |  कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने  भाई दूज पर खुद का और राहुल गाँधी का एक फोटो लगाकर कॉमेंट किया और राहुल गाँधी की निषेण बाजी पर  लिखा |  इस ट्वीट पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई और कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंघण ने लिखा  बहुत खूब, हम भी निशानेबाज रहे हैं, स्कूल में मेडल जीता था, भेंट का समय दीजिए मिलता ही नहीं  इसके बाद प्रदेश के गृह मंत्री डॉ  नरोत्तम मिश्रा ने भी इस पर तंज कसा और कहा | लक्ष्मण सिंह बोल रहे है कि राहुल गाँधी मिलने का समय नहीं देते है पता नहीं राहुल कैसी निशानेबाजी कर कांग्रेस के एक एक नेताओं को धराशायी कर रहे है | प्रियंका वाड्रा जी ने भाई दूज पर राहुल जी के साथ एक तस्वीर जारी  की अच्छा  तब  होता  ज़ब भाई दूज की परंपरा पर टिका करते हुए तस्वीर आती  | उन्होंने कहा गाँधी परिवार चुनाव पर ही हिन्दू बनता है लेकिन हिंदुओ की भावनाओं का ध्यान नहीं रखता है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 November 2021

 Shivraj Singh Chauhan

भाजपा ने पेट्रोल-डीजल के दाम कम कर दिए कांग्रेस शासित राज्यों में कब कम कर रहे बताएं   मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गाँधी और राहुल गाँधी से कहा बीजेपी शासित राज्यों ने पेट्रोल-डीजल के दाम कम कर दिए |  कांग्रेस शासित राज्यों में वैट कब कम कर रहे  हैं ये  बताएं  |  बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक से पहले  भोपाल  में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधा  | मुख्यमंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से कांग्रेस शासित राज्यों में पेट्रोल डीजल पर वैट कम नहीं करने को लेकर जवाब मांगा  | मुख्यमंत्री ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दामों पर कांग्रेस बहुत शोर मचाती थी  | मैं मैडम सोनिया गांधी और राहुल बाबा से पूछना चाहता हूं |  बीजेपी शासित राज्यों की सरकार ने केंद्र सरकार के साथ डीजल-पेट्रोल के दाम कम कर दिए है  | अब मैडम सोनिया गांधी क्या कर रही हैं? कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री डीजल और पेट्रोल के दाम कम क्यों नहीं कर रहे  | वे  क्यों नहीं घटा रहे  | अब चुप्पी दबाएं बैठे हैं  | कांग्रेस को जवाब देना होगा  | हम जवाब मांगते हैं वो वैट कब कम कर रहे हैं जहां उनकी सरकारें है |  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम पर कांग्रेसी घड़ियाली आंसू बहाते थे  | जनता के कष्ट का झूठा रोना रोते थे | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 November 2021

 Mustard oil filled tanker overturned

सड़क पर बही सरसों के तेल कि नदी लूट मची   सरसों तेल से भरे टैंकर के अचानक ब्रेक फेल हो गए  | और टैंकर पलट गया  टैंकर पलटने से तेल सड़क पर बहाने लगा और सड़क पर तेल का तालाब बन गया  |  इंदौर बायपास रोड पर ट्रांसपोर्ट नगर के सामने ब्रेक फेल होने  टैंकर ने नियंत्रण खो दिया जिसकी वजह से सरसों के तेल से भरा टैंकर पलटा तो सड़क  पर सरसों तेल का तालाब बन गया  |  बढ़ती मगँगाई में जब तेल की नदी फ्री में बहती मिल जाये तो कौन नहीं बटोर कर ले जाना चाहेगा   | टैंकर के पलटने के बाद ड्राइवर क्लीनर भाग निकले  |  तो लोगों को भी तेल लूटने का अच्छा मौका मिल गया  | और आसपास के लोग सरे काम काज छोड़ कर बर्तन और डिब्बों लेकर सरसों तेल को भरने में जुट गए  |  डंपर चालक और कंडक्टर को मामूली चोट आई है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 November 2021

 Shivraj Singh Chauhan

मोहित चौहान ने की शिवराज सिंह की तारीफ   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंगर मोहित चौहान के साथ भोपाल के साथ पौधा रोपण किया  | इस मौके पर मोहित चौहान ने मुख्यमंत्री के रोज एक  पौधा लगाने के अभियान की जमकर तारीफ़ की  |  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को   स्मार्ट सिटी पार्क में प्लेबैक सिंगर मोहित चौहान के साथ वृक्षारोपण किया |  हिमाचल के रहने वाले मोहित चौहान के कहा उन्होंने पेड़ लगाने का ऐसा अभियान कहीं नहीं देखा | उन्होंने कहा इस कार्य से मैं अभिभूत हूँ | उन्होंने इस कार्य के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की जमकर तारीफ़ की  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  2 November 2021

 death by alcohol

पुलिस कर रही है मामले की  तहकीकात   छतरपुर में शराब पीने से दो युवको की मौत  हो गई जिस पर  मृतक के परिजनों ने जहरीली शराब पीने से जान जाने की  आशंका जताई है |  पुलिस मामले की जांच कर रही है  |  छतरपुर में  गढीमलहरा थाने के गुरसारी गांव में ज़हरीली शराब पीने से दो युवको की मौत हो गई  |  मृतकों के नाम मूरत यादव और राजेंद्र राजपूत बताए जा रहे है  |  मृतक के परिजनो ने जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका  जताई है  | पुलिस का कहना है  मृतक युवको  की   पोस्टमार्टम  रिपोर्ट आने के बाद ही  मौत  के  कारण की पुष्टि की जा सकेगी  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  2 November 2021

 Shivraj Singh Chauhan

भाजपा में बना  जश्न का माहौल शिवराज और वीडी शर्मा  जश्न में शामिल   उपचुनाव में तीन सीटों पर बढ़त के बाद भाजपा में जश्न का माहौल  .है | भाजपा मुख्यालय में आतिशबाजी कर मिठाइयां बनती गई |  इस जश्न में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी शामिल हुए |  खंडवा लोकसभा सीट के साथ पृथ्वीपुर, रैगांव और जोबट विधानसभा उपचुनाव के मतों की गिनती   के साथ भाजपा की बढ़त सामने आई  | ऐसे में भाजपा मुख्यालय में जश्न शुरू हो गया |  रैगांव सीट को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी सभी सीटों पर  जीत की ओर है |  पार्टी के शानदार प्रदर्शन पर भाजपा के खेमे में खुशी का माहौल है  | प्रदेश भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जश्न में शामिल हुए | इन नेताओं ने कहा ये केंद्र और मध्यप्रदेश सरकार की जनहितेषी योजनाओं की जीत है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  2 November 2021

Narottam Mishra

विधायक पी. सी. शर्मा सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद   गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा  ने भोपाल के चूना भट्टी पुलिस थाने  के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया  |  इस अवसर पर विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री पी. सी. शर्मा  सहित,कई अन्य बड़े नेता एवं  पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद  रहे  |  चुना भट्टी  पुलिस स्टेशन के  नवनिर्मित  भवन  का लोकार्पण करने ग्रह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा  पहुंचे |  जहा उन्होंने  रिबिन काट के भवन का लोकार्पण किया  | उनके  साथ  इस अवसर पर  विधायक एवं पूर्व मंत्री  पी. सी. शर्मा ,   बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा, पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी  भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी , जिला अध्यक्ष सुमित पचोरी उपस्थित रहे | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 November 2021

 Pradyuman Singh Tomar

गली मोहल्लों में की फोगिंग और दवा का छिड़काव   ग्वालियर  में डेंगू का प्रकोप है और रोजाना डेंगू के मरीज सामने आ रहे हैं  | ऐसे में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर गली मोहल्लों में फॉगिंग मशीन लेकर फॉगिंग करते नजर आये | तोमर ऐसे ही कारनामों के कारण चर्चा में रहते हैं  |  ग्वालियर में डेंगू तेजी से फैल रहा है |  ऐसे में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर स्वयं ही सोमवार को मैदान उतरे  |  हालांकि उनके साथ नगरनिगम का अमला भी था  |  लेकिन चर्चा में बने रहने वाले ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर ने स्वयं ही फोगिंग मशीन उठा ली और क्षेत्र में मशीन से फोगिंग करना शुरू कर दिया  | इसके साथ ही उन्होंने मच्छर मारने की दवा भरने वाली मशीन को खुद की पीठ पर लटकाया और गली मोहल्लों में छिड़काव करना शुरू कर दिया |  इस दौरान उनके साथ क्षेत्र के लोग भी मौजूद थे  | ऊर्जा मंत्री ने फोगिंग व दवा का छिड़काव वार्ड क्रमांक 16 के न्यू रेशम मिल क्षेत्र में  किया  |  यहां पर डेंगू के मरीज अधिक निकल  रहे हैं  |  ऊर्जा मंत्री तोमर  अक्सर अपनी कार्यशैली को लेकर चर्चा में रहते हैं  |  यदि कहीं सफाई नहीं है तो वे सफाई करना शुरू कर देते हैं और कहीं बिजली का फाल्ट है तो उसे ठीक करने के बिजली के पोल पर चढ़ जाते हैं  |  कभी भैंस पकड़कर चलने लगते हैं  |  इस दौरान तोमर ने   घर घर जाकर   लोगों से समस्याएं पूछी और मौके पर ही नगरनिगम, पीएचई के कर्मचारियों व अफसरों से उनका समाधान कराया  | उन्होंने अफसरों से कहा कि यदि काम में लापरवाही करेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 November 2021

 Shivraj Singh Chauhan

एक लाख नौकरियां देंगे शिवराज सिंह एक साल में कम से कम 1 लाख भर्तियां   जनजातीय गौरव संवाद में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह  ढोल बजाते नजर आये  | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया है कि एक साल में कम से कम 1 लाख  सरकारी  भर्तियां की जाएंगी  |  बेक लॉक  के पद भरने में हम कोई कसर नही छोड़ेंगे | यह रोजगार की गारंटी  मैंने ली है | उन्होंने कहा  लेकिन रोजगार के वैकल्पिक साधन भी हमें ढूँढना पड़ेंगे  |  भोपाल के जनजातीय संग्रहालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का बड़े ही परम्परागत तरीके से स्वागत किया गया  | जनजातीय समाज के बच्चों के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ढोल भी बजाय  |  इसके बाद  जनजातिय गौरव संवाद में मुख्यमंत्री शिवराज सिंघण ने कहा   ग्राम सभाओं को अधिकार  देखर  आर्थिक रूप से सशक्त बनना होगा  |   विकास का काम कैसे होगा  यह उनको तय करने दो | . उनके यहां वनोपज या दूसरी चीजें  |  जिसका उत्खनन किया जा सकता है, उनका अधिकार दो, अब ये अधिकार देने में दिकत क्या, सब कुछ भोपाल क्यों आना चाहिए, वनोपज के ज्यादा दाम मिले ताकि ज्यादा पैसा हमारे भाई एवं बहनों की जेब में जाए, इसी से तो आर्थिक सशक्तीकरण होगा  | और  इसलिए चरणबद्ध तरीके से पैसा एक्ट हम लागू करेंगे इस संवाद में शिवराज सिंह ने कहा  एक साल में कम से कम 1 लाख भर्तियां सरकारी की जाएंगी  |  बैक  लाक के पद भरने में हम कोई कसर नही छोड़ेंगे |  लेकिन इतना मैं अपने बच्चों से कहना चाहता हूं कि "सबको  शासकीय सेवाओं में रोजगार नहीं मिल सकता  |  पढ़ाई का अर्थ केवल सरकारी नौकरी नहीं है  | जो फैक्ट है वो बता रहा हूं  तो हमको रोजगार के वैकल्पिक साधन भी ढूंढने होंगे  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  31 October 2021

 Shivraj Singh Chauhan

मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से बनाये दीपक बुंदेलखंड के उत्पादों को मिलेगा बाजार   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नोनेराम प्रजापति के साथ चाक पर स्वयं मिट्टी का एक गमला और दीया बनाया  | उन्होंने स्व सहायता समूहों से चर्चा की और कहा बुंदेलखंड की टेराकोटा कला को बढ़ावा देने के साथ उन्हें बाजार भी दिलवाया जाएगा  |  शुक्रवार को शिवराज राजनगर विकासखंड के ग्राम धमना में नोनेराम प्रजापति के घर पहुंचे  | उन्होंने परिवार के सदस्यों  के साथ  मिलकर उनके हाथों से बना शुद्ध बुंदेली भोजन किया |  प्रजापति परिवार और वहां उपस्थित स्वसहायता समूह की महिलाओं से मुख्यमंत्री ने चर्चा करके उनके हालचाल जाने |  उन्होंने रोशनी स्वसहायता समूह धमना की महिला सदस्यों द्वारा निर्मित उत्पादों की सराहना की |  उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की टेराकोटा जैसी प्राचीन कला को विकसित करके रोजगार से जोड़ने की जरूरत है |  इसे बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय बाजारों में उत्पादों के विक्रय का उचित प्रबंध किया जाएगा   | मुख्यमंत्री चौहान ने नोनेराम प्रजापति के साथ चाक पर स्वयं मिट्टी का एक गमला और दीया बनाया  | उन्होंने कहा कि मिट्टी निर्मित उत्पादों के लिए मिट्टी की सुलभ उपलब्धता की व्यवस्था बनाई जाएगी |  इसके अतिरिक्त माटी कला को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा  | उन्होंने जनता से मिट्टी के कारीगरों द्वारा निर्मित उत्पादों को खरीदने की अपील की, जिससे इनके उत्पाद की मांग बढ़ सके  | उन्होंने लोगों से कोरोना के टीके लगवाने की अपील भी की   |  इस दौरान मुख्यमंत्री   चौहान को स्वसहायता समूह की महिलाओं ने दीपावली के उपहार के रूप में हस्तनिर्मित मिट्टी के दिये और अन्य उत्पादों का गिफ्ट हैम्पर सौजन्य भेंट किया | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  31 October 2021

 Nitendra Singh Rathore

नितेन्द्र सिंह ने कहा अपने मत का सही प्रयोग करें   पृथ्वीपुर विधानसभा  उपचुनाव के लिए मतदाताओं में ख़ासा उत्साह देखा गए  | कांग्रेस प्रत्याशी नितेन्द्र सिंह राठौर ने अपने पूर्वजों को नमन कर मतदान किया | पृथ्वीपुर में मतदान के दौरान गड़बड़ी की शिकायतें  भी  सामने आईं  | गड़बड़ी को लेकर भाजपा  और  कोंग्रेस ने एक दूसरे पर आरोप भी लगाये |  पृथ्वीपुर में मतदाताओं में  मतदान काे लेकर जबर्दस्त उत्साह  देखने को मिला  | आलम यह था कि महज चार घंटे में ही 34.52 प्रतिशत मतदान  हुआ  |   जिसमें 37 प्रतिशत पुरूष एवं 31 प्रतिशत महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयाेग किया है  |  कई  जगह मतदान केंद्राें पर मतदाताओं की  कतारें लगी रहीं | इस दौरान इलाके की  सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद आइजी अनिल शर्मा ने संभाल  रखी थी  | कांग्रेस प्रत्याशी नितेंद्र सिंह राठौर ने सर्वप्रथम अपने दादाजी एवं पिताजी स्वर्गीय  बृजेंद्र सिंह राठौर   के चरणों में नमन कर एवं मां मीरा सिंह  राठौर  से  आशीर्वाद प्राप्त कर मतदान  किया |  नितेन्द्र सिंह ने सभी मतदाताओं से निवेदन है कि अपने मताधिकार का प्रयोग करें  | यह आपका नैतिक अधिकार है  कि स्वच्छ एवं मजबूत लोकतंत्र के लिए मताधिकार का सही उपयोग हो  |  प्रथ्वीपुर विधानसभा सीट पर दाेपहर  बाद अचानक मतदान में गड़बड़ी की शिकायतें बढ़ गई  | बरेठी में पीठासीन अधिकारी की कार्यप्रणाली काे लेकर कांग्रेस ने हंगामा कर दिया |  वहीं केशवगढ़ में एक मतदान केंद्र पर मृत व्यक्तियाें के भी मत डालेे जाने की शिकायत मिलने पर तहसीलदार जांच के लिए पहुंचे |  बरेठी गांव में मतदान केंद्र क्रमांक 187 पर पीठासीन अधिकारी के रूप में रामचरण अहिरवार की तैनाती थी |  यहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया | कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आराेप था कि पीठासीन अधिकारी मतदाताओं काे अंदर ले जाकर एक दल विशेष के पक्ष में मतदान करवा रहे हैं  |  मामले की जानकारी  मिलने  पर कांग्रेस प्रत्याशी  नितेंद्र सिंह  राठाैर भी पहुंच गए  | कांग्रेस प्रत्याशी ने हंगामा शांत कराने के साथ ही पीठासीन अधिकारी काे समझाईश दी कि निष्पक्ष मतदान कराएं, जिससे शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान की प्रक्रिया पूरी हाे सके | वहीं केशवगढ़ में मतदान केंद्र क्रमांक 140, 141 पर भी मतदान में गड़बड़ी की शिकायत मिली है |  इसके बाद एसडीएम सीपी पटेल के निर्देश पर तहसीलदार मामले की जांच के लिए पहुंचे |  गाेर ग्राम में मतदान की रफ्तार काफी धीमी रही है |  इस बीच 105 साल की महिला गुड़ियाबाई ने गाेर ग्राम स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मत का प्रयाेग कर लाेगाें से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की  उपचुनाव के दाैरान मोहनगढ़ मतदान केंद्र पर ग्राम पंचायत सरपंच के वाहनों से मतदान केंद्राें तक मतदाताओं काे पहुंचाने का वीडियाे भी तेजी से वायरल हुआ | जिस पर  राजनीतिक दलों ने आचार संहिता के उल्लंघन का आराेप लगाया  |   प्रथ्वीपुर विधानसभा सीट भाजपा व कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बनी हुई है | इस सीट पर जीत के लिए दाेनाें ही दलाें ने जमकर पसीना बहाया है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  31 October 2021

 Narottam Mishra

कांग्रेस नशे में चूर है , दिग्विजय आर्यन को निर्दोष बता रहे खाद की नहीं है कमी  ,किसान लोगों के बहकावे में न आएं    गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ड्रग्स मामले पर आर्यन खान को निर्दोष बताने पर निशाना साधा और कहा की आर्यन खान का केस अदालत में चल रहा है  | और दिग्विजय सिंह आर्यन को निर्दोष साबित करने में लगे हैं  | उन्होंने कहा कांग्रेस नशे में चूर है..इनके सांसद वकालत के लिए मजबूर है |  गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा समाज को बर्बाद करने की साजिश की जा रही है  |   के.टी.एस तुलसी ड्रग्स पर प्रतिबंध  की वकालत कर रहे है. | आर्यन का मामला कोर्ट में है और दिग्विजय सिंह क्लीन चिट दे रहे है.. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के सदस्यता अभियान पर  चुटकी लेते हुए कहा की  कांग्रेस ने सदस्यता अभियान में सदस्य बनने के लिए सात नियम तय किये है..जिसमे नशे करने वालो को सदस्यता नही दी जाएगी |  ये राहुल गांधी को आइना दिखा रहे है | प्रदेश में खाद की कमी को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने कहा |  विपक्ष तो खाद की कमी  है ये ही बोलना है | ये वो ही विपक्ष है जो कोयले ओर बिजली की कमी बता रहे थे | .विपक्ष बता रहा था 14 दिन तक 4 दिन का कोयला बचा है |  प्रदेश में खाद की कमी नही है| हमारे पास 3 लाख टन यूरिया कल की तारीख में था | प्रदेश  में 1 लाख मीट्रिक टन DAP का खाद मौजूद है |  केंद्र सरकार की तरफ से ओर भी रैक रवाना होने वाली है..किसान लोगो के बहकावे में नही आए |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 October 2021

petrol price protest

युवक कांग्रेस ने पेट्रोल दाम की बनाई मानव आकृति    मध्य प्रदेश में पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं | दाम बढ़ने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है | जिसको लेकर  युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोरखपुर पेट्रोल पंप के सामने जमकर प्रदर्शन किया |  बढ़ते हुए पेट्रोल डीजल के दामों के विरोध में युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया है |  युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल की कीमत 116 रूपये की मानव आकृति बना कर अपना विरोध जताया. | बड़ी तादाद में जमा हुए युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि | उसकी मनमानी की वजह से पेट्रोल और डीजल के दाम रोज बढ़ रहे हैं |  ऐसे में आम आदमी के लिए वाहन चलाना तो मुश्किल हो रहा है  |  लेकिन इस मूल्य वृद्धि की वजह से बेतहाशा महंगाई बढ़ रही है |  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से मांग की कि जल्दी ही इस मूल्यवृद्धि को रोका जाए | और पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत को घटाया जाए |  जिससे आम आदमी को राहत मिल सके. | कार्यकर्ताओं ने पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर रोक ना लगने पर ग्यारह किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन करने की तैयारी शुरू कर दी है |  काग्रेस नेता जतिन राज ने बताया कि पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के खिलाफ चरणबद्ध प्रदर्शन किया जा रहा है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 October 2021

tigress caught on camera

दिलचस्प नजारा देख रोमांचित हुए सैलानी    सिवनी के पेंच में हिरण के पीछे दौड़ती बाघिन  का वीडियो सोशल  मीडिया में जमकर  वायरल हो रहा  है | शिकार के पीछे दौड़ती बाघिन को देखकर जंगल सफारी पर गए सैलानी रोमांचित हो गए |  और उन्होंने इस रोमंच भरे पल को कैमरे में कैद कर लिया  |  पेंच नेशनल पार्क के कोर एरिया में बाघिन और उसके  शावकों के कई रोमांच वीडियो लगातार सामने आ रहे |  सिवनी  के पेंच नेशनल पार्क से एक और दिलचस्प वीडियो सामने आया है |  वीडियो में एक बाघिन हिरण का शिकार करते नजर आ रही है |   बाघिन हिरण का शिकार करने में कामयाब नहीं हो पाती | लेकिन वहां मौजूद सैलानी  इस नजारे को देखकर रोमांचित हो उठे |  शिकार की कोशिश के बाद शिकारिन बाघिन पर्यटकों के बीच पहुंच गई |  बाघिन को सामने देखकर कई सैलानियों की सांसे थम  गई थीं |  हालांकि बाघिन ने किसी को नुकसान नहीं पहुँचाया | और  रोड क्रॉस  करते हुए घने जंगल की और निकल गई | वायरल वीडियो पेंच के टूरिया गेट के पास का  बताया जा रहा है | 21 सेकंड के इस वीडियो को  पर्यटकों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 October 2021

 Shivraj Singh Chauhan

चिड़िया उड़ाते रहोगे ट्विटर ट्विटर खेलते रहोगे   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने चुनावी सभाओं में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस पर जम कर निशाना साधा और कहा न कांग्रेस कुछ दे सकती है न कमलनाथ ,शिवराज ने कहा  इनका एक ही काम है  ट्विटर की चिड़िया उड़ाते  रहो  | ट्विटर ट्विटर खेलते रहो  |  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पृथ्वीपुर और रैगांव में कांग्रेस पार्टी पर बड़ा हमला बोला और कहा   कांग्रेस को अगर जिताया तो, बताओ विकास होगा क्या.??? कांग्रेस कुछ दे सकती है क्या. | ?? दिल्ली में भी सरकार नही है, भोपाल में भी सरकार नही है, जब थी तब तो कमलनाथ ने कुछ दिया नहीं  | अब क्या करोगे, तुम तो ट्विटर की चिड़िया उड़ाते रहोगे |  ट्विटर ट्विटर खेलते रहोगे  | शिवराज सिंह ने कहा जनता को ट्विटर नही चाहिए, ये मेरी बहने बैठी है कमलनाथ,  इन्हे ट्विटर नही इन्हे तो  प्रधानमंत्री आवास योजना के पक्के मकान चाहिए  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 October 2021

 web series ashram-3

हिन्दुओ के सनातन धर्म को बदनाम करने की है कोशिश   प्रकाश झा की वेब सीरीज आश्रम-3 का  विवादों से नाता जुड़ गया है |  बजरंग दल के बाद अब साधु संत भी वेब सीरीज के खिलाफ मैदान में उतर  आए  हैं  |  साधू संतों ने आश्रम 3  वेब सीरीज का बहिष्कार किया है  | उन्होंने बजरंदल पर दर्ज प्रकरण को वापस लेने की भी मांग की है |  भोपाल में प्रकाश झा की वेब सीरीज 'आश्रम-3' की शूटिंग के दौरान उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा  |  बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा जेल परिसर में चल रही शूटिंग के दौरान तोड़फोड़ करने  के बाद अब साधु-संतों ने भी इस मामले को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है  |  साधु-संतों  ने इस वेब सीरीज पर रोक लगाने की मांग की  | और कहा कि इस मामले में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर दर्ज प्रकरण वापस लिए जाएं  |  नहीं वे भी आंदोलन करेंगे और गिरफ्तारियां देंगे  संतो ने  वेब सीरीज के नाम  को लेकर आपत्ति जाहिर की  | और  विवादित दृश्यों को हटाने की मांग की  | ऐसा नहीं करने पर साधु संतों ने चेतावनी दी है कि सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन किया जायेगा  |  संतों ने कहा कि वेब सीरीज के जरिए सनातन धर्म और संस्कृति को बदनाम करने का षड्यंत्र किया जा रहा  |  सीरीज बनाने वाले कोई धर्मात्मा नहीं है  ...  आश्रम हिंदू संस्कृति में एक महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं |  जहां सनातन धर्म और संस्कृति की शिक्षा दी जाती है |  संत समाज लोकहित के लिए पूर्जा अर्चना और आराधना करते हैं  |  वेब सीरीज 'आश्रम-3' में आश्रम के महत्व को गलत ढंग से दिखाने की कोशिशें की गई हैं |  अब  हिंदू धर्म को यह बताने की जरूरत नहीं है कि आश्रम क्या है और उसका क्या महत्व है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 October 2021

 fire on merchant

व्यापारी पर कट्टे से फायर ,पुलिस जांच में जुटी    भोपाल की अनाज मंडी में टेंडर को लेकर  विवाद  हो गया  |  विवाद इतना बढ़ा की  आरोपी  ने व्यापारी की  दुकान  में घुसकर उस पर कट्टे से फायर कर दिया |  गनीमत रही गोली व्यापारी को नहीं लगी | पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है |  भोपाल की अनाज मंडी में विवाद के चलते आरोपी  ने पार्सल लाने के बहाने  व्यापारी के शॉप में घुसकर उसपर कट्टे से फायर कर दिया  |   हलाकि  निशाना चूकने से गोली कांच को तोड़ते हुए दीवार में जा धंसी | बताया जा रहा है की  ग्लोबल ग्रीन लालघाटी में रहने वाले अनिल भागवनी अनाज के बड़े कारोबारी हैं.| वह करोंद गल्ला मंडी में खरीदी करते हैं. |  मंडी में उनकी शॉप है. |  विवाद किसी टेंडर को लेकर राजनीति से जुडी बताई जा रही है|  गौरतलब है की मंडी में  30 गार्ड तैनात है.. इसके बावजूद ऐसी घटनाएं हो रहीं हैं  |एडिशनल एसपी दिनेश कुमार कौशल का कहना है.. बदमाश की तलाश की जा रही है | उसकी पहचान के लिए घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के  फुटेज खंगाले जा रहे हैं.|  पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 October 2021

 VD Sharma

कमलनाथ दिग्विजय सिंह अपने बेटो की लड़ाई लड़ रहे दिग्विजय अपने बेटे को कांग्रेस अध्यक्ष बनाना चाहते हैं       बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा की  | कांग्रेस पाकिस्तान परस्त मानसिकता से काम करती है| .तुष्टिकरण की राजनीति करती है | वीडी शर्मा ने कहा दिग्विजय सिंह चाहते है कब कमलनाथ की छुट्टी हो  | और उनका बेटा कांग्रेस का अध्यक्ष बन जाये |  इससे पहले  शर्मा  चन्द्रशेखर आजाद नगर पहुंचे | और आजाद कुटिया पहुँच कर शहीद चन्द्रशेखर आजाद को नमन किया |  शहीद चन्द्रशेखर आजाद को नमन करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा की |  कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति से ही जिंदा रह सकती है. |  कांग्रेस अल्पसंख्यक को वोट बैंक मानकर चलती है. | कांग्रेस देश में अस्थिरता लाना चाहती है. | पीएम मोदी  के शासन में अल्पसंख्यकों का विकास हुआ है | वे सबसे ज्यादा सुरक्षित मोदी सरकार में है |  कांग्रेस विधायक मुरली पोरवाल के बेटे की गिरफ्तारी पर उन्होंने कहा की कांग्रेस  विधायक के बलात्कारी बेटे को कांग्रेस के नेता बचाने का काम कर रहे है   |  महिलाओ के प्रति कांग्रेस की सोच कांग्रेस नेताओं के बयानबाजी से सामने आ गई है| वीडी शर्मा ने कहा कि फरारी के दौरान मुरली पोरवाल के बेटे को किसने संरक्षण दिया | किसने बचाने का काम किया |  उसकी जांच होनी चाहिए. | उन्होंने कहा  देश के प्रधानमंत्री जिसको दुनिया सलाम करती है. | कांग्रेस उनके लिए  ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करती  है. | केवल मीडिया में स्पेस मिल जाये इसलिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल हो रहा है | .कमलनाथ दिग्विजय सिंह अपने बेटो की लड़ाई लड़ रहे है. | .दिग्विजय सिंह चाहते है कब कमलनाथ की छुट्टी हो और उनका बेटा कांग्रेस का अध्यक्ष बन जाये  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  26 October 2021

 Tarwar Singh Lodhi

कांग्रेस विधायक तरवर सिंह का दर्द छलका   अपने विधानसभा क्षेत्र के किसानों को खाद उपलब्ध नहीं करवा पाने के कारण  कांग्रेस विधायक तरवर सिंह लोधी की आँखें छलक आयीं |  मंच से किसानों को सम्बोधित करते हुए लोधी रोने लगे और कहा इन बेईमानों ने बन्दा का खाद उपचुनाव वाले पृथ्वीपुर इलाके में भेज दिया है  |  खाद के लिए किसानों में हाहाकार मचा हुआ है |  अधिकांश किसानों को समय पर खाद नहीं मिल पा रहा है .| ऐसे में  बंडा  से कांग्रेस विधायक तरवर सिंह लोधी अपनी बेबसी पर मंच से रो दिए | किसानों को  संबोधित करते हुए  विधायक तरवर सिंह को रोना आ गया और उन्होंने कहा किसानों ने मुझे चुना लेकिन देखिये हमारे बंडा इलाके को मिलने बाले खाद को इन बेईमानों ने पृथ्वीपुर विधानसभा चुनाव वाले इलाके में भिजवा दिया है |  विधायक की हालत देख के साफ़ समझा जा सकता है कि उनकी सुनवाई न सरकार में हो रही है और न उनकी पार्टी में | इसलिए मजबूरन विधायक को जनता के सामने रोना पड़ रहा है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  26 October 2021

 Narottam Mishra

अपने विधायकों का नहीं लगा पाते हैं पता   गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कमलनाथ हमसे 15 साल का हिसाब मांगते है लेकिन अपने विधायकों का पता नहीं लगा पाते  हैं  |   कमलनाथ अपने  विधायको का हिसाब  रखें |   27 जा चुके हैं अब तक  |  डॉ नरोत्तम मिश्रा ने  कहा कांग्रेस विधायक  पोरवाल के बेटे की गिरफ्तारी को लेकर   मैंने कहा था कीदिवाली से पहले गिरफ्तारी हो जाएगी | कल से लगातार दो तीन स्थानों पर दबिश  दी गई  | कल मक्सी के पास से गिरफ्तार किया है | उस पर 25000 का  नाम था  | पीड़िता से पिछले 6 महीने से किसी कांग्रेसी नेता ने बात करने की भी कोशिश नहीं की  यह वह लोग हैं जो नारियों के हक की बात करते हैं |  कांग्रेस की दोहरी मानसिकता उजागर होती है |  कांग्रेस का इस तरह के मुद्दे पर बोलने काअधिकार नहीं है |  मिश्रा ने कहा डाबर  ने अपने विवादस्पद विज्ञापन को लेकर   माफी मांग ली है और विज्ञापन हटा दिया है |  मिश्रा ने कहा  पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ 15 साल का हिसाब मांगते है | लेकिन अपने विधायकों का पता नहीं लगा पाते हैं  |  कमलनाथ अपने  विधायको का हिसाब  रखें  |  27 जा चुके हैं अब तक  |  मिश्रा ने अमितशाह  के  सीआरपीएफ कैम्प में रुकने पर कहा हिंदुस्तान के इतिहास में कोई ऐसा गृहमंत्री नहीं है जो सीआरपीएफ के कैम्प में रात को  रुका  हो | यह मनोबल बढ़ाने वाली बात है |  प्रधानमंत्री मोदी ने  सियाचिन की बर्फ पर जाकर दिवाली मनाई है  |  मप्र में पुलिस कमिश्नर सिस्टम पर उन्होंने कहा यह मामला अभी मेरे पास नहीं आया है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  26 October 2021

 Bajrang Dal

बजरंग दल ने शूटिंग में की जमकर तोड़फोड़ प्रकाश झा पर स्याही फेकी ,सहयोगियों की पिटाई लोगों की धार्मिक भावनाओं से खेल रहे फिल्म निर्माता चेतावनी के बाद भी नहीं बाज आये फिल्म निर्माता     भोपाल में वेब सीरीज आश्रम 3 की शूटिंग को लेकर हिन्दू संगठनो ने बवाल कर दिया  | हिन्दू संगठनों का आरोप है की वेब सीरीज में हिन्दू धर्म को बदनाम करने का काम किया जा रहा है | और यह बर्दाश्त नहीं होगा  | हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने फिल्म को लेकर फिल्म के निर्माता प्रकाश झा सहित क्रूज मेंबर के साथ मारपीट की  | उधर सोशल मीडिया  पर  भी हिन्दू धर्मों को बदनाम करने को लेकर लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है | अब सबके निशाने पर प्रकाश झा हैं  | भोपाल में फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा मिले ये सभी की मंशा है  |  लेकिन किस कीमत पर यह तय करना पड़ेगा  | यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए की फिल्मे लोगों की धार्मिक भावना को ठेस ना पहुंचाए  |  हिन्दू  धर्म को लेकर कई बार आपत्तिजनक फिल्में बनाई गई  | और उसमे  हिन्दू  के विरुद्ध अशोभनीय दृश्य दिखाए गए  |  लेकिन इस बार वेब सीरीज आश्रम 3 की शूटिंग को लेकर बजरंग दल ने हंगामा कर दिया  |  बजरंग दल भोपाल के नेता सुशील सुडेले ने कहा कि हम चाहते हैं कि यहां पर फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा मिले   | लोगों को रोजगार मिले  | लेकिन भोपाल की धरती का उपयोग हिंदू समाज को अपमानित करने के लिए किया जाए  | यह ठीक नहीं है |    उन्होंने कहा अभी प्रकाश झा से हमारी मुलाकात हुई है  |  उन्होंने मूवी का नाम  बदलने की बात कही  है  | वह पिक्चर का नाम बदलते हैं स्क्रिप्ट बदलते हैं तो कोई आपत्ति नहीं है |   लेकिन हिंदू समाज को बदनाम करना बंद करना पड़ेगा |  खिलवाड़ बंद होगा |   यह बजरंग दल का कड़ा विरोध है | उन्होंने कहा  आज सांकेतिक  विरोध बजरंग दल ने  किया है  |  अगर स्क्रिप्ट और फिल्म का नाम नहीं बदला तो इससे ज्यादा विरोध होगा |   पिक्चर को आश्रम के नाम पर नहीं चलने दिया जाएगा  |  सुशील सुडेले ने कहा  अभी केवल प्रकाश झा  का मुंह काला किया है |   अभी बॉबी देओल को ढूंढना है  | उसे बताना है कि उसका भाई ऐसी देशभक्ति फिल्में बनाता है  | और वह केसी फिल्में बना रहा है  | वहीँ सोशल मीडिया ने बजरंग दल का समर्थन करते हुए फिल्म पर आपत्ति जाहिर की है | लोगों ने फिल्म निर्माताओं को लेकर कहा की अगर इनमे धर्म को लेकर फिल्म बनाने का इतना ही शौक है तो किसी और धर्म पर फिल्म बनाकर दिखाएं | .ये  हिन्दू धर्म को क्यों बदनाम कर रहे हैं |  हिन्दू धर्म के विवादित दृश्यों को दिखाकर निर्माताओं ने इसे कमाई का जरिया बना लिया है |  बजरंग दल के हंगामे के बाद प्रकाश झा को इतना समझना चाहिए कि लोग उनसे नाखुश हैं |  मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा करने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है | डीआई जी इरशाद वली का कहना है उपद्रवी लोगों पर कार्यवाही की जाएगी  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 October 2021

 Narottam Mishra

हमारी भावनाओं को आहत करने वाले दृश्य ही क्यों   भोपाल में आश्रम-3 वेब सीरीज की शूटिंग को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी खुलकर सामने आ गए हैं  | उन्होंने कहा कि इसका नाम आश्रम ही क्यों रखा गया |  जिन्होंने कल गलती की है उन पर कार्रवाई हो रही है  | लेकिन प्रकाश झा पर क्या कार्रवाई की जाए? गृहमंत्री ने सीरीज का नाम बदलने की भी बात कही  | उन्होंने कहा  शूटिंग के लिए अब स्थानीय गाइडलाइन जारी होगी  | उधर भोपाल जिले के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि वेब सीरीज को हम देखेंगे कोई विषय होगा तो उसको प्रतिबंधित करेंगे  | आश्रम कोलेकर प्रकाश झा की हर तरफ आलोचना हो रही है  |  आश्रम वेब सीरीज को लेकर निर्देश प्रकाश झा विवादों से घिर गए हैं  | रविवार को बजरंग दल  ने आश्रम के साइट पर हंगामा किया और तोड़फोड़ की  | आश्रम नाम के कारण प्रकाश झा से सवाल किये जा रहे हैं कि क्या वो इस्लाम को लेकर ऐसा कुछ बना सकते हैं  | अगर नहीं बना सकते तो उन्हें हिन्दू समुदाय की भावनाओं को भी ठेस पहुँचाने का कोई अधिकार नहीं है | भोपाल से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने ट्वीट कर कहा कि 'आश्रम' पर वेब सीरीज बनाने वाले क्या कभी 'मदरसों' पर वेब सीरीज बनाने की हिम्मत रखते हैं? ईद पर जबलपुर में पुलिस पर हमला करने वाले कौन थे, राजा साहब? शांति दूत? उस दिन आपकी ट्विटर की चिड़िया क्यों नही चहकी? एमपी के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने  कहा  ने कहा कि आश्रम नाम पर हमें भी आपत्ति है  |  हमेशा हमारी भावनाओं को आहत करने वाले दृश्य ही क्यों फिल्माते हो | अगर हिम्मत है तो दूसरे धर्म की भावनाओं को आहत करने वाले दृश्य फिल्माओ  |  गृहमंत्री ने उग्र विरोध प्रदर्शन करने की निंदा करते हुए कहा कि प्रकाश झा को भी विचार करना चाहिए कि ऐसा क्यों हुआ  |  गृहमंत्री ने डीजीपी को डाबर के एक विज्ञापन को लेकर भी कंपनी को निर्देश दिए हैं  |  डाबर के फेयरनेस प्रोडक्ट फेम से जुड़े इस विज्ञापन में 2 लड़कियों के समलैंगिक जोड़े को करवा चौथ करते दिखाया गया है | इस विज्ञापन के बाद कुछ लोग डाबर कंपनी पर हिंदुओं के त्योहारों को जानबूझकर निशाना बनाने के आरोप लगा रहे हैं | डाबर के विज्ञापन पर गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि मैं इसे बहुत गंभीर विषय मानता हूं, इसलिए क्योंकि हिंदू धर्म के धार्मिक त्योहारों को लेकर ही इस तरह की क्लिपिंग और विज्ञापन क्यों जारी किए जाते हैं  | करवा चौथ पर एक लड़की दूसरी लड़की को देखकर व्रत खोल रही है। कल को दोनों लड़के फेरे लेते दिखा देंगे, यह आपत्ति है। यही भोपाल में वेब सीरीज को लेकर भी आपत्ति है, जो आश्रम वेब सीरीज की शूटिंग हो रही है  |  गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि आश्रम वाले मामले में भी हम स्थानीय गाइडलाइन जारी करने वाले हैं, आपत्तिजनक अगर सीन है और किसी धर्म की भावनाओं का आहत करने वाले सीन हैं तो पहले प्रशासन को स्टोरी दें और अनुमति लेकर ही वो फिल्मांकन करें  | मध्य प्रदेश में आप शूटिंग करने आए हैं, स्वागत है  |  लेकिन आपत्तिजनक कोई दृश्य महसूस होता है तो जानकारी जिला अधिकारी को दें  | आश्रम वेब सीरीज का नाम बदलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं इसका पक्षधर हूं, कि आश्रम नाम ही क्यों रखा गया। किसी दूसरे का रखकर दिखाओ, समझ में आएगा फिर  |  ऐसा काम मत करो जिससे दिक्कत हो  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 October 2021

 Shivraj Singh Chauhan

पृथ्वीपुर में सुरक्षा के साथ सम्मान की भी रक्षा की जाएगी   पृथ्वीपुर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह  की सभा मे  बसपा के पूर्व प्रत्याशी नंदराम कुशवाहा  अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं |   इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा की  |  जरूरी है कि सरकार की योजनाएं ठीक तरीके से नीचे तक पहुंचे और उसका जनता को लाभ मिले इसके लिए जरूरी है कि भाजपा का विधायक चुने  |  पृथ्वीपुर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा की  विकास और  जनकल्याण की योजनाएं  तभी चलती हैं जब विधायक क्षेत्र में घूमे    मुख्यमंत्री और  मंत्रियों को बताएं  | उन्होंने कहा पिछले दिनों जब आचार संहिता नहीं लगी थी मैं जेरोन आया था  | तो पता चला  जो मकान दिए गए हैं  | उनमें  कुछ गड़बड़ी की गई थी |  पैसे खा लिए गए थे |  मैंने तत्काल सम्बंधित लोगों को सस्पेंड किया था  | योजनाएं  ठीक से नीचे पहुंच जाएं इसके लिए भी जरूरी है की भारतीय जनता पार्टी का विधायक चुनें |  शिवराज ने कहा मैं आज पृथ्वीपुर को ये वचन देता हूं की मैं किसी भी हालत में, आम जनता की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करूंगा |  क्योंकि, कई बार ये होता है की कुछ लोग आतंक पनपाते हैं |  मनमानी करते हैं  |  मैं किसी भी कीमत पर ये नही होने दूंगा |   सुरक्षा भी होगी और सम्मान की रक्षा भी होगी  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 October 2021

 Nitendra Singh Rathore

पारिवारिक रिश्ते का हवाला देकर सब को जोड़ा   उपचुनाव का प्रचार अपने चरम पर है |  ऐसे में पृथ्वीपुर से कांग्रेस प्रत्याशी नितेन्द्र सिंह पैदल पैदल अपने इलाके में घर घर दस्तक दे रहे हैं |  नितेन्द्र अपने इलाके से खुद का पारिवारिक रिश्ता बताते हैं |  उनका कहना है उनका लोगों से जो रिश्ता है |  वही उन्हें इस चुनाव में जीत दिलवाएगा  |  पृथ्वीपुर में कांग्रेस प्रत्याशी नितेन्द्र सिंह राठौर अपनी जीत के प्रति आश्वस्त नजर आ रहे हैं |  उनका कहना है पृथ्वीपुर  का सर्वांगीण विकास उनका लक्ष्य है | नितेन्द्र बताते हैं उनका इस इलाके  से तीन पीढ़ियों से पारिवारिक रिश्ता है |  उनके परिवार को यहाँ की जनता सदैव अपना आशीर्वाद देती रही है  | और इस बार भी इस रिश्ते के दम पर वे चुनाव मैदान में हैं |  युवाओं में खासे लोकप्रिय नितेन्द्र जनसम्पर्क के लिए पैदल ही निकल पड़ते हैं  | और उनके साथ युवाओं का हुजूम देखने को मिलता है | रविवार को भी मोहनगढ़ और उसके आसपास के इलाकों में नितेन्द्र पहुंचे और लोगों से मेल मुलाक़ात कर मतदान की अपील की  उन्होंने कुछ नुक्क्ड़ सभाओं को भी सम्बोधित किया | उन्होंने कहा आपके पास मौक़ा है अपने बीच के व्यक्ति को चुनने का जो आप के हर सुख दुःख में आपका साथ दे |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 October 2021

 congress dharna

खाद को लेकर स्टेशन पर दे रहे थे धरना प्रदर्शन   खाद को लेकर अब राजनीति भी जमकर हो रही है  |  छतरपुर के हरपालपुर स्टेशन पर खाद को लेकर धरना दे रहे दो कांग्रेस विधायकों सहित   80 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया  |   बताया जा रहा है की यहाँ 2700 मीट्रिक  टन  खाद इस इलाके में बाटने के लिए भेजी गई थी |   उसके बावजूद सिर्फ विरोध जताने के लिए कांग्रेस नेता स्टेशन पहुंचे थे  |  एक तरफ खाद बीज की किल्लत के चलते किसान परेशान  है  | वहीँ नेताओं की खाद पर राजनीति के चलते दिक्कतें और भी बढ़ गई हैं  | दरअसल हरपालपुर रेलवे स्टेशन पर 2700 मीट्रिक  टन खाद बटने के लिये आई थी  |जिसे टीकमगढ़ ,निवाडी और छतरपुर मे भेजा जाना था  | लेकिन राजनीति चमकाने के चक्कर मे कांग्रेस के छतरपुर विधायक आलोक चतुर्वेदी और महाराजपुर विधायक नीरज दीक्षित  कार्यकर्ताओं के साथ हरपालपुर रेलवे स्टेशन पर जाने को निकले  | तो उन्हे  पुलिस बल ने  टोल प्लाजा पर रोकने की कोशिश की जिसपर कोंग्रेसियों की पुलिस के साथ झड़प भी हुई |  जिसके बाद कांग्रेसियों ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर धरना दिया और रघुपति राघव राजा राम  भजन  गया  |  विवाद बढ़ता देख पुलिस ने कांग्रेस के दोनो विधायक सहित 80 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया  और पुलिस वाहन से हरपालपुर थाना  भेज दिया | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 October 2021

  heartfelt tribute

कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग   कश्मीर के शोपियां में शहीद हुए सतना के कर्णवीर सिंह को रीवा में युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर  भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी ,इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे |  कश्मीर के शोपियां में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में विंध्य के लाल  और सतना के दलदल गांव के निवासी कर्णवीर सिंह शहीद हो गये  |  शहीद की शहादत को नमन करते हुए रीवा में युवा एकता परिषद द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया |  और   सिरमौर चौराहे में भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई.. इस मौके पर बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने शहीद कर्णवीर सिंह को याद् किया  | इस दौरान एक तरफ जहाँ लोगों में देश के  वीर  सपूत के लिए जोश था |  वहीँ वीर जवान के खोने का गम भी चेहरे में दिखा  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 October 2021

   the killing

पति ने बुधनी के जंगल में  की थी हत्या      बैंक कर्मचारी की लापता बेटी का शव मिलने के बाद पुलिस ने इस अंधे क़त्ल की गुथ्थी सुलझा ली हैं  | युवती की हत्या करने वाला उसका  पति निलका जो   |  मायके में रह रही अपनी पत्नी को दशहरा वाले दिन झांकी दिखने और धार्मिक स्थल पर दर्शन करने के बहाने ले गया  |  और देर रात को लौटते समय मिडघाट के पास सुनसान जहग पर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया  |  बेहद सोची समझी साजिश के तहत आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया  | पहले तो आरोपी ने युवती को  यानि अपनी पत्नी को नेट के माध्यम से फोन किया | जिससे उसकी कॉल रिकॉर्ड ना हो और किसी को पता ना चल सके  | फोन पर  बहला फुसला कर उसे अपने साथ झांकी देखने और मंदिर में दर्शन करने जाने के लिए तैयार किया |  युवती नैना जब साथ जाने को तैयार हो गई तो तय जगह पर नैना अपनी स्कूटी से उसके पास पहुंची जहा से वो दोनों नैना की स्कूटी पर साथ चले गए  |  देर रात लौटते समय मिडघाट के पास सुनसान जहग पर पत्नी को आरोपी पति मौत के घाट उतार दिया | और फिर बड़े ही शातिराना अंदाज में स्कूटी वापस भोपाल लाकर जला दी  |  पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है  | कोलार रोड भोपाल निवासी नैना उर्फ शिखा पासवान की लाश बुधनी के मिडघाट पर मिली थी  |  कोलार रोड भोपाल निवासी नैना उर्फ शिखा पासवान ने आरोपी से सालभर पहले नारियलखेड़ा निशातपुरा निवासी रजत कैतवास जो खुद को भाजपा पदाधिकारी बताता था |  से प्रेम विवाह किया था  |  एक महीने ससुराल में रहने के बाद वह मायके में अपने माता-पिता के साथ रह रही थी |  बताया जा रहा है कि ससुराल से जाने के बाद नैना वापस नहीं लौटना चाहती थी  |  उसने रजत के भरण-पोषण पर केस दर्ज कराया था  |  शिखा 15 अक्टूबर की शाम वह अपनी मां माया से दर्गा झांकी  देखने की बात कहकर घर से निकली थी |  वापस नहीं आने पर 16 अक्टूबर को परिजनों ने कोलार थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी  |  इसी बीच सीहोर पुलिस को राष्ट्रीय राजमार्ग-69 पर मिडघाट सेक्शन के पास बुदली के जंगल में अज्ञात युवती का शव बरामद किया था   | उसकी पहचान पुलिस ने कोलार निवासी नैना के रूप में की थी  | युवती के पिता बैंक में कर्मचारी हैं  | लापता होने के बाद से उसका फोन भी बंद था |  पुलिस ने बताया कि युवती की बेरहमी से हत्या की गई है |  उसके शरीर पर चाकू से हमला किया गया है |  इसके साथ ही पत्थर भी मारे गए हैं  | गला घोंटा गया है |  सुनियोजित तरीके से उसकी हत्या की गई है  | पुलिस ने संदेही उसके पति रजत को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया  |  इधर एएसपी रामसनेही मिश्रा ने बतया की पूरे मामले की जांच की जा रही है |  हत्या से दो दिन पहले निशातपुरा पुलिस को मृतिका की स्कूटी जली हुई हालात में मिली थी |  पुलिस ने गौतम नगर नारियालखेड़ा में रहने वाले उसके पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  20 October 2021

 Shivraj Singh Chauhan

सीएम शिवराज ने की सभाएं , ग्रामीणों से मुद्दों पर की चर्चा   प्रदेश में हो रहे उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार सभाएं कर रहे हैं |  भाबरा में सभा के बाद जनसंपर्क  जोबट के कबीरसेज गांव में देर रात तक शिवराज की चौपाल चली  |इस दौरान शिवराज ने कई मुद्दों को लेकर लोगों से बात की  |  उपचुनाव को लेकर  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  सुबह कबीरसेज गांव में आस पास के ग्रामवासियों की चौपाल लगाई  | और विभिन्न विषयों पर चर्चा की  | गौरतलब है की कबीरसेज गांव के क्षेत्र को यहां मिनी कश्मीर की संज्ञा दी गई है | प्राकृतिक रूप से सुंदर यह क्षेत्र छोटे छोटे तालाबो के लिए जाना जाता है  |  जिसका शिवराज ने अपने उद्बोधन में विस्तार से उल्लेख किया  | जोबट के कबीरसेज गांव में देर रात तक शिवराज  की चौपाल चली  | वहीं  बुधवार सुबह सीएम शिवराज फिर ग्रामीणों के बीच पहुंच गए | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  20 October 2021

 kamalnath

प्रदेश कृषि पर केंद्रित , किसान के पास पैसा जरूरी मप्र की पहचान माफिया ,मिलावट से नहीं होनी चाहिए   रैगांव उपचुनाव में कांग्रेस और भाजपा अब एड़ी चोटी का जोर लगा रही है | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रैगांव में आधा दर्जन सभा कर चुके है |   ऐसे में आज कांग्रेस ने भी सिंहपुर में शक्ति प्रदर्शन किया  | पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सिंगपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया  | और शिवराज  सरकार पर जमकर निशाना साधा |  पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाषण के दौरान  कहा की  ... प्रदेश की व्यवस्था कृषि पर केंद्रित है  ... प्रगति तभी होगी जब किसान की  जेब मे पैसा होगा | कमलनाथ ने कहा हमने कर्ज माफ किया,, हम कृषि क्षेत्र में नई क्रांति लाना चाहते थे  | हमने शुरुआत की थी |  हमने नौजवानके हाथों में काम होने की तड़प देखी | निवेश के लिए प्रयास किये |  मगर मेरी सरकार सौदेबाजी कर गिरा  दी गई |  उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में अब  कोई निवेश  नहीं करना चाहता | लोगों का विश्वास उठ चुका है | मध्य प्रदेश  पांच राज्यों से घिरा है |  देश का हृदय है लेकिन यहां कोई निवेश करने नहीं आता | कमलनाथ ने कहा  प्रदेश . की पहचान माफिया और मिलावट से नहीं होनी चाहिए |  इसलिए हमने शुद्ध का युद्ध शुरू किया था  |  मुझसे 15 माह का हिसाब मांगते हैं और  मैं तैयार हूं |  आइये सामने खड़े होइए | कमलनाथ ने कहा कि स्कूल में मास्टर नही, अस्पताल में डॉक्टर नही फिर भी शिवराज आते हैं और  बोलते हैं  |   शिवराज को तो माफी मांगनी चाहिए  |   कमलनाथ ने मोदी सरकार पर भी हमला बोला  | उन्होंने कहा कि मोदी ने कहा था कि 20 हजार करोड़ कोरोना से लड़ने को दूंगा  | सतना में साढ़े 5 हजार लोग मर गए | कमलनाथ ने कहा कि वो सौदा नही करना जानते  |  सौदा करते तो सरकार चलती  | मैं प्रदेश को सुरक्षित करना चाहता था |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  20 October 2021

 Rameshwar Sharma

हिन्दुओं को फादर और चादर से दूर रहने की सलाह शर्मा ने कहा पीर बाबा हनुमान मंदिर जाने में बाधा   अपनी हिंदूवादी छवि और विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले  हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं  ... इस बार रामेश्वर शर्मा ने हिन्दू समाज से कहा  कि  फादर और चादर से दूर हो जाओ हिंदुओं | नहीं तो ये तुम्हें बर्बाद कर देंगे  |  उन्होंने पीर बाबाओं से भी हिन्दुओं को दूर रहने की नसीहत दी |  पूर्व प्रोटेम स्पीकर  रामेश्वर शर्मा के दशहरा के दौरान दिए भाषण  ने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है |  उन्होंने मंच से सम्बोधित करते हुए हिन्दुओं को चादर और फादर से दूर रहने की नसीहत दी  |  भाषण का  वीडियो शर्मा ने अपने टि्वटर हैंडल से ट्वीट भी किया  है |  वे यहीं  नहीं रुके उन्होंने  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि फादर और चादर से दूर हो जाओ हिंदुओं, नहीं तो ये तुम्हें बर्बाद कर देंगे  |  रामेश्वर शर्मा ने कहा पीर बाबा से दूर रहो | ये पीर बाबा तुम्हारे हनुमान मंदिर जाने में बाधा  हैं  |   पीरों को पूजने वालों से बोल दो कि  | तुम जमीन पर दफन पर भरोसा करते हो | हम दुनिया को चलाने वाले पर भरोसा करते हैं  | जो बजरंग बली हैं  | शर्मा ने कहा अपनी संस्कृति का ख्याल रखो और गुड मॉर्निंग कहना बंद कर दो  | सुबह उठकर श्लोक पढ़ें और धरती मां को धन्यवाद कहें |  उन्होंने कहा कि भारत सिर्फ भूमि का टुकड़ा नहीं बल्कि साक्षात देवी है. इसकी पूजा करनी चाहिए. |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 October 2021

 husband girlfriend smash

जिम में पति और वो पर पत्नी का हंगामा पत्नी ने पति और  वो  को जूते से पीटा   अब तक लोग  जिम फिटनेस के लिए जाते थे |  लेकिन भोपाल में जिम के बहाने पति  | पत्नी और वो का किस्सा सामने आया है | एक पत्नी को पता चला की उसका पति जिम की आड़ में गर्लफ्रेंड से मिलने जाता है तो  | बस फिर क्या था पत्नी भी जिम पहुँच गई और पति और उसकी गर्लफ्रेंड  की जूते से  पिटाई  कर दी |  इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है  |  भोपाल में कई जिम बहुत ही संदिग्ध हैं  | कई बार इन जिमों की जांच की बात भाई सामने आई है | लेकिन कोहेफिजा के एक जिम में पति पत्नी और वो का मामला सामने आया |  जिम में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब जिम में घुसकर एक महिला ने साथ-साथ कसरत कर रहे एक युवक और युवती की जूते से पिटाई लगाना शुरू कर दी  |  इस घटना का वीडियो तत्काल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया | कोहेफिजा थाना प्रभारी अजय वाजपेयी ने बताया कि नूरमहल रोड निवासी युवक की पत्नी ने कुछ समय पहले शाहजहांनाबाद थाने में मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी  | शिकायत में महिला ने आरोप लगाया था कि उसका पति किसी दूसरी युवती के साथ घूमता-फिरता है |   ऐतराज जताने पर उसके साथ उसके साथ मारपीट करता है | उधर महिला अपनी पत्नी को रंगे हाथों पक ड़ने के लिए उसका पीछा करती  रही  | 15 अक्टूबर को शाम करीब साढ़े छह बजे युवक अपनी महिला मित्र के साथ कोहेफिजा स्थित  जिम में कसरत करने में मशगूल था, तभी उसकी पत्नी अपनी बहन के साथ वहां जा धमकी  |  महिला ने युवती के साथ जूते से मारपीट करना शुरू कर दी |  युवक ने प्रेमिका को बचाने की कोशिश की तो पत्नी ने उसकी भी जूते से पिटाई लगा दी |  मारपीट का यह सिलसिला करीब 10 मिनट तक चलता रहा  |  इस दौरान जिम में मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे | मामला पुलिस तक पहुंचा  तो  पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मारपीट का केस दर्ज कर लिया है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 October 2021

 Narottam Mishra

कांग्रेस नेताओं की नरोत्तम मिश्रा से बढ़ी नजदीकियां   कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने सोमवार को गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात की  | दोनों के बीच बंद कमरे में करीब आधा घंटा चर्चा हुई  |  इसके बाद सियासी गलियारों में कांग्रेस नेताओं द्वारा गृहमंत्री से एक के बाद मुलाकात किए जाने को लेकर चर्चाओं ने फिर जोर पकड़ लिया है  | हालांकि, दोनों नेताओं ने इसे  सौजन्य भेंट बताया |   पिछले कुछ समय से कांग्रेस के नेताओं द्वारा गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात करने का सिलसिला बढ़ा है  | अब तक लगातार  पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह   उनसे मुलाकात कर चुके हैं |  विधानसभा में कांग्रेस दल के मुख्य सचेतक डा. गोविंद सिंह ने भी हाल ही में उनसे कई बार  मुलाकात की थी | हालांकि, इसे उन्होंने सौजन्य भेंट करार देते हुए कहा था कि डा. मिश्रा रिश्ते निभाना जानते हैं और सभी दलों के नेताओं से उनके व्यक्तिगत संबंध हैं  | लेकिन आज जब कांग्रेस के बड़े नेता पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा  | नरोत्तम मिश्रा के निवास पर पहुंचे तो चर्चाओं का दौर फिर शुरू हो गया है | दोनों के बीच करीब आधा घंटे बंद कमरा चर्चा हुई  |   वर्मा ने बताया कि यह इत्तेफाक है कि उपचुनाव का समय है और हमारी मुलाकात हुई  | गृहमंत्री होने के नाते उनकी भी व्यस्तता रहती है और उपचुनाव के लिए समन्वय का काम देखने की वजह से मुझे भी समय नहीं मिल पाता है  | आज मैं भी भोपाल में था और वे भी, इसलिए मुलाकात हो गई  | इस दौरान प्रदेश में कानून व्यवस्था से लेकर क्षेत्र से जुड़े कुछ मुद्दों पर चर्चा हुई  | जब मैं मंत्री था, तब वे मेरा आवास पर आते थे  | इसमें कुछ भी असामान्य नहीं है  |  यह एक सामान्य घटनाक्रम है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 October 2021

 Computer baba

कंप्यूटर बाबा : प्रज्ञा पूरे संत और हिन्दू समाज से माफी मांगे दिग्विजय सिंह ने नर्मदा की पैदल कठिन परिक्रमा पूर्ण की है   भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान को लेकर अब  इस मामले में  कंप्यूटर बाबा की भी एंट्री हो गई है  |  कंप्यूटर बाबा ने प्रज्ञा ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा की | प्रज्ञा  ठाकुर ने मां नर्मदा और  उनके भक्तों का अपमान किया है  | दिग्विजय सिंह ने कठोर तपस्या कर माँ नर्मदा की पैदल परिक्रमा की है  | कंप्यूटर बाबा ने कहा प्रज्ञा को नर्मदा भक्तों से माफ़ी मांगनी चाहिए  |   कंप्यूटर बाबा  ने प्रज्ञा ठाकुर की निदा करते हुए कहा की  सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने मां नर्मदा और  उनके भक्तों का अपमान किया है |  उन्हें शायद ज्ञात नहीं कि मां नर्मदा वह अमृत तत्व हैं  |   जिसे पाकर मनुष्य पूर्ण तृप्त हो जाता है  |  मां नर्मदा की पैदल परिक्रमा अत्यन्त दुर्लभ तपस्या है  | दिग्विजय सिंह  ने ऐसी कठोर तपस्या कर माई की परिक्रमा पूर्ण की है  |   भाजपा के नेता सिर्फ मंच से हिन्दू हिन्दू चिल्लाते है  | उन्होंने कहा  राजनीति अपनी जगह है किन्तु किसी के विरोध में इतना गिरना कि आप ईश्वर को ही कोसने लग जाए  ठीक नहीं  | भगवा वस्त्र धारण कर मां नर्मदा का अपमान करने का जो घोर पाप प्रज्ञा ठाकुर ने किया है  | वह अति निंदनीय है |  प्रज्ञा सिंह को  पूरे संत समाज एवं हिन्दू समाज से माफी मांगनी चाहिए  |  वहीँ चित्रकूट धाम के महंत राघव दास जी महाराज ने भी प्रज्ञा ठाकुर के बयान की निंदा की  | और कहा ऐसे बयान से  संत समाज में भारी आक्रोश है  इस तरह के बयान उचित नहीं है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 October 2021

 Manish Dabkra

इंदौर के डबकरा का 102 रुपए का शेयर 3200 पर पहुंचा   आई आई एफ एल हुरून  के मुताबिक मध्यप्रदेश के सबसे अमीर शख्स दिलीप बिल्डकॉन के दिलीप सूर्यवंशी हैं  |  लेकिन  एक हजार करोड़ से अधिक संपत्ति वाले देश के 40 से कम उम्र के युवा उद्यमियों की  सूची में इंदौर के युवा उद्योगपति मनीष डबकरा को भी जगह मिली है  | वे इस सूची में 1300 करोड़ की नेटवर्थ के साथ 41वें नंबर पर हैं  | हालांकि देश के कुल अमीरों की सूची में उन्हें 861वीं रैंक मिली है | 37 साल के मनीष डबकरा अपनी मेहनत के दम पर तेजी से तरक्की  कर रहे हैं   |  मध्यप्रदेश के उद्योग जगत में संभावनाओं से भरा नाम है मनीष डबकरा का  | आई आई एफ एल हुरून की रिपोर्ट के मुताबिक इंदौर के  37 साल के  युवा उद्योगपति मनीष डबकरा एक हजार करोड़ से अधिक संपत्ति वाले देश के 40 से कम उम्र के युवा उद्यमियों की  सूची में  41  वें स्थान पर हैं | देश के कुल अमीरों की सूची में उन्हें 861 वा स्थान मिला है  | बताते हैं  मनीष डबकरा  के तेजी से आगे बढ़ने में उनकी मेहनत के साथ उनकी कंपनी  बीएसई में लिस्टिंग के बाद से लगातार तेजी में चल रही  है  | मनीष की कम्पनी  ईकेआई एनर्जी सर्विसेस कार्बन क्रेडिट की सर्विस देती है |  ईकेआई एनर्जी सर्विसेस अप्रैल 2021 में मात्र 102 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से लिस्ट हुई थी  |   तब से अब तक इसमें 32 गुना तेजी आ चुकी है और  इनके शेयर का भाव 3200 रुपए पर पहुंच चुका है |  लिस्टेड होने से पहले कंपनी की नेटवर्थ करीब 80 करोड़ थी, जो 1300 करोड़ के पार हो चुकी है |  मनीष आई आई एफ एल हुरून  की  सूची में शामिल ऐसे उद्यमी भी हैं, जो नॉन टेक्नोलॉजी कंपनी चलाते हैं और उनकी कंपनी कई संस्थानों को कार्बन क्रेडिट के कारोबार में मदद करती है | मूलत  महू के रहने वाले हैं डबकरा ने  भोपाल से इंजीनियरिंग की पढाई के बाद  देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के एनर्जी विभाग से एमटेक किया और इसी दौरान कंपनियों में कार्बन क्रेडिट के संबंध में ऑडिटिंग का काम भी शुरू किया  | मनीष ने अपनी मेहनत लगन और समझ से  2008 में   एनकिंग इंटरनेशनल स्थापित की और अप्रैल 2021 में बीएसई में कंपनी ईकेआई एनर्जी सर्विसिसे लिमटेड का आईपीओ  लेकर  आये  | आई आई एफ एल हुरून की  सूची में इंदौर के कोल कारोबारी विनोद अग्रवाल 2900 करोड़ की नेटवर्थ के साथ 494वें नंबर पर और उद्योगपति सुनील चौरडिया 1300 करोड़ की नेटवर्थ के साथ 773वें नंबर पर रहे हैं  | इस सूचि के हिसाब से दिलीप बिल्डकॉन के मालिक  दिलीप सूर्यवंशी 4100 करोड़ की नेटवर्थ के साथ 377वें नंबर पर  रह के मध्यप्रदेश के सबसे अमीर व्यक्ति घोषित किये गए हैं  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 October 2021

  Acharyashree Vidyasagar Ji Maharaj

मप्र विधानसभा परिसर में कई हस्तियों का होगा  सम्मान     जैन संत परम पूज्य आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज के जीवन के 75 वर्ष पूरे होने पर शरद पूर्णिमा  को गुरु अमृत महोत्सव का आयोजन किया जायेगा | यह आयोजन भोपाल के विधानसभा परिसर में होगा  | इस अवसर पर आचार्यश्री के जीवन पर आधारित 21 पुस्तकों का विमोचन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे  | आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज के जीवन के 75 वर्ष पूरे होने पर उनका अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है  | इस आयोजन के प्रमुख   पत्रकार  रवीन्द्र जैन  ने बताया कि 20 अक्टूबर की शाम 6.30 बजे विधानसभा में जबलपुर की पूर्व छात्राओं के मंगलाचरण से कार्यक्रम की शुरुआत होगी |  इस अवसर पर भोपाल के विभिन्न मंदिरों में तैयार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी  | दृष्टि पब्लिक स्कूल सनावद के 50 बच्चों ने ज्ञानधारा नाम से आचार्य श्री के जीवन पर नाटिका की  प्रस्तुति की जाएगी | इस अवसर पर पुस्तक विमोचन के अलावा भोपाल के समाजसेवी देवेन्द्र जैन रूचि का समाज रत्न अलंकरण से सम्मान किया जाएगा  | इसके साथ ही कई और हस्तियों का भी सम्मान किया जायेगा  |  उन्होंने बताया की आचार्यश्री के आशीर्वाद से देशभर में संचालित लगभग 300 गौशालाओं को संचालित करने वाले दयोदय महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम जैन प्रेमी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे | इस मौके पर  भोपाल समाज की ओर से उन्हें गौशाला हेतु लगभग 6.30 लाख की राशि भेंट की जाएगी  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 October 2021

 car thief

25 लाख के चोरी के वाहन  बरामद हुए   भोपाल में लग्जरी कार और  महंगी मोटरसाइकिल चोरी करने वाले वाहन चोर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है  | पुलिस ने गिरोह के पास से करीब पच्चीस लाख के चोरी के वाहन  जब्त किये हैं  |  भोपाल में कोहेफिजा थाना पुलिस ने वहान  चोर गिरोह को पकड़ा है  |  बताया जा रहा है की यह अन्तर्राज्यीय शातिर चोर गिरोह लग्जरी कार और महंगी मोटरसाइकिलों  की चोरी करता था  | और उनके नंबर प्लेट बदलकर कम दामों में बेच दिया करता था |  पुलिस को   इनके पास से 25 लाख के चोरी के वाहन  बरामद हुए हैं  | पुलिस चोरों से पूछताछ कर रही है | फिलहाल इन चोरों पर  मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  16 October 2021

 Pragya Singh Thakur

प्रज्ञा :बीमार होने पर पोस्टर लगाने वाले पशु से भी गए बीते पूर्व मंत्री पीसी शर्मा हुए नाराज , मंच छोड़कर निकल गए साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की जमानत रद्द  करने की  मांग की   भोपाल में दशहरे के मंच से  सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कांग्रेस के नेताओं को खरी खोटी सुना दी  | कांग्रेसियों पर निशाना साधते हुए कहा कि एक कांग्रेसी विधायक ने मेरे बीमार होने पर शहर भर में गायब होने के पोस्टर लगवा दिए  | उन्होंने कहा  कांग्रेस के विधायक खुद ही अपनी-अपनी विधानसभा में नहीं दिखते हैं |  यह सुनकर कांग्रेस विधायक और  पूर्व मंत्री पीसी शर्मा नाराज होकर मंच से उठकर चले गए |  पीसी शर्मा ने साध्वी प्रज्ञा के स्वास्थ्य को लेकर सवाल खड़ा किया  | और उनकी जमानत रद्द करने की मांग की  |  अपने विवादित और बेतुके  बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाली भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने हाल ही में एक बार फिर ऐसा बयान दिया  |  जिस पर विवाद खड़ा हो  गया है |  भोपाल में  दशहरे  के मौके पर  भाषण देने आई प्रज्ञा ठाकुर ने मंच से कांग्रेस को जमकर खरी खोटी सुनाई | उन्होंने कहा  एक कांग्रेसी विधायक ने मेरे बीमार होने पर शहर भर में गायब होने के पोस्टर लगवा दिए  |  कांग्रेस के विधायक खुद ही अपनी-अपनी विधानसभा में नहीं दिखते हैं  | साध्वी ने कहा कोंग्रेसियों मानवता और संवेदना  मत खो दो  |  संवेदनाएं तो पशुओं में भी होती हैं |  लेकिन ये लोग पशु से भी गैर  गुजरे हैं  |  पहले तो प्रताड़ना दी और जब हम बीमार होते हैं तो पोस्टर लगाते हैं  |  प्रज्ञा ने कहा ऐसे लोग विधायक बनते हैं ये शर्म की बात है | ये लोग खुद को हिन्दू बताते हैं |  इनको शर्म आनी चाहिए  | ये सब राष्ट्रविरोधी हैं  |  प्रज्ञा के भाषण से नाराज  कांग्रेस विधायक और  पूर्व मंत्री पीसी शर्मा मंच से उठकर चले गए  .|  आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की  लेकिन वह नहीं माने |  वहीँ इस मामले में अब पीसी शर्मा ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की जमानत रद्द  करने की  मांग की है  | उन्होंने कहा प्रज्ञा ठाकुर ने नर्मदा परिक्रमा करने वालों का अपमान किया है  | वे फुटबॉल ,कबड्डी खेलती है |  कोर्ट को उनकी जमानत याचिका ख़ारिज करनी चाहिए और | उनको उनकी सही  जगह पर पहुंचाना चाहिए।   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  16 October 2021

 weapon worship program

सिर्श कांत देव सिंह ने दी दशहरा की शुभकामनाएं   सिंगरौली में दशहरा का त्यौहार बड़े धूम धाम से मनाया गया |  इस दौरान वर्दी स्टेट में  शस्त्र  पूजन   कार्यक्रम का आयोजन किया गया | जिसमे विभिन्न दलों के नेता मौजूद रहे |  सिंगरौली के  वर्दी स्टेट में दशहरा के मौके पर विधि विधान से शास्त्रों की पूजा की गई  | और  दशहरा का त्यौहार बड़े धूम धाम से मनाया गया  | विभिन्न दलों से आये नेताओं ने सभी प्रदेश वासियों को  पर्व की शुभकामनाएं दी |  इस मौके पर वर्दी खटाई रियासत के राजा और  भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष  शीर्ष  कांत देव सिंह ने सभी को विजयादशमी की बधाई  देते हुए सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की  उन्होंने कहा यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का है  | यह समाज में व्याप्त बुराइयों को समाप्त करने के संकल्प का दिन है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  16 October 2021

 weapon worship

डीआईजी वली पारंपरिक परिधान में हुए शामिल   दशहरे के मौके पर  भोपाल पुलिस ने नेहरू नगर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन किया  |  इस दौरान  डीआईजी इरशाद वली ने  पारंपरिक परिधान पहनकर पूरे विधि विधान से शस्त्रों की पूजा की |  विजयादशमी के अवसर पर पुलिस लाईन नेहरू नगर में शस्त्र पूजन हुआ  | डीआईजी इरशाद वली  पारंपरिक पगड़ी और परिधान पहनकर कार्यक्रम में  शामिल हुए | कार्यक्रम में नॉर्थ एसपी विजय खत्री, साउथ एसपी साई कृष्णा एस थोटा , एएसपी राम सनेही मिश्रा, एएसपी अंकित जायसवाल, एएसपी राजेश भदौरिया समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे |  कोरोना के चलते कोविड गाइडलाइन के अनुसार शस्त्र पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया. | वहीं पूजन के बाद परंपरा के अनुसार हर्ष फायरिंग भी की गई  | इस मौके पर डीआईजी इरशाद वली ने सभी को दशहरा की  शुभकामनाएं दी  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 October 2021

 Kamal Nath effigy burning

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पर बयान को लेकर हैं खफा गांधी परिवार की चापलूसी कर आगे बढ़े है कमलनाथ   भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पर  पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी रोष है  | भाजपा कार्यकर्ता जगह जगह कमलनाथ का विरोध कर रहे हैं  |  कमलनाथ के गृह जिले छिंदवाड़ा में भी भाजपा  कार्यकर्ताओं ने उनका  विरोध कर  पुतला दहन किया  | कमलनाथ के गृह जिले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा पर टिप्पणी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ का विरोध जताया | परासिया थाने के सामने भाजपाईयों ने कमलनाथ का पुतला दहन किया  | इस दौरान  विरोध जता रहे प्रदर्शनकारियों ने कमलनाथ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा  सबको पता है वे गांधी परिवार की चापलूसी कर आगे बढ़े हैं |  कमलनाथ को इस तरह अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 October 2021

 Durga Mahotsav

बड़ी संख्या में पहुंचे भक्त ,गरबा  के साथ हुआ कन्या भोज   सिंगरौली के मोरवा  में स्थित श्री श्री आदिशक्ति बूढ़ी माई मंदिर में दुर्गा महोत्सव  बड़े ही धूमधाम से मनाया  गया  .. बूढ़ी माई मंदिर में    नवमी के दिन 108 कन्याओं को भोजन कराया गया  |  बूढ़ी माई मंदिर में दुर्गा महोत्सव के समापन पर जबलपुर से आये कलाकारों ने गरबा   किया  |  आदिशक्ति बूढ़ी माई की महिमा अपार है |  यहां नवरात्रि में तो भक्तों की भीड़ लगती ही है  | अन्य दिनों में भी बूढ़ी माई के दर्शन करने बड़ी संख्या में भक्त आते हैं  | मान्यता है की जो लोग बूढ़ी माई मंदिर में आकर माथा टेकते हैं  |  उनकी मन्नत पूरी होती हैं |  नवरात्रि में  मंदिर कमेटी के द्वारा कड़े इंतजाम किए जाते हैं |  प्रत्येक वर्ष दुर्गा मैया की स्थापना कर बड़े ही धूमधाम से पूजा पाठ किया जाता है  |  नवमी के दिन 108 कन्याओं के  भोजन के साथ  भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया|   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 October 2021

 police image

लोगों ने अफसर के जज्बे को किया सलाम   पुलिस की छवि को लेकर अक्सर सवाल उठते है |  लेकिन पुलिस में कुछ  ऐसे लोग भी हैं  | जो जनता के बीच  अपनी एक अलग छवि  बनाते हैं |  ऐसा ही एक मामला शिवपुरी से सामने आया  | जहाँ एक पुलिस अफसर  ने  बुजुर्ग को कंधे पर बैठाकर भुजी माता के दर्शन कराये |  जिसकी लोगों ने जमकर तारीफ की  |  शिवपुरी में थाना प्रभारी अमित अग्रवाल ने 78 साल के बुजुर्ग को कंधे पर बैठाकर भुजी माता के दर्शन करने में मदद की | . थाना प्रभारी के इस व्यवहार की  सब ने जमकर तारीफ की |  दरअसल थाना प्रभारी ने जब देखा की बुजुर्ग सीढ़ियां  चढ़ने में असमर्थ है  | तो इस पुलिस अफसर ने  बुजुर्ग को अपने कंधे पर ही बैठा लिया | और सीढ़ियां चढ़ते हुए भुजी माता के दर्शन कराये |   कंधे पर बुजुर्ग को बैठाकर दर्शन कराने का वीडियो अब सोशल मीडिया  पर  जमकर वायरल हो रहा है  | लोग पुलिस  अफसर के इस जज्बे को सलाम कर रहे हैं  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 October 2021

 garbage strike

चालक से मारपीट को लेकर हैं नाराज   भोपाल में नगर निगम  वाहन चालकों की हड़ताल के चलते शहर में कचरा उठाने वाली गाड़ियां घर घर नहीं पहुँच रही हैं  | जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है |  नगर निगम के वाहन चालक से मारपीट के विरोध में वाहन चालक नाराज हैं  |  नगर  निगम के कचरा प्लांट की गाड़ियों को चलाने वाले वाहन चालक हड़ताल पर हैं  |  दरअसल जोन 18 बाबा नगर प्लांट के वाहन चालक से प्राइवेट कर्मचारियों के द्वारा मारपीट की गई थी |  जिसका वाहन चालकों ने हड़ताल कर विरोध जताया है |  वाहन चालको का कहना है, की जब तक ठोस कार्रवाई इस मामले में नहीं होगी  |   उनकी हड़ताल जारी रहेगी  | वहीँ  हड़ताल के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 October 2021

 dance in mahakal temple

पुलिस ने किया महिला  के खिलाफ केस दर्ज इंदौर की मनीषा  है मंदिर में डांस करने वाली महिला   उज्जैन के महाकाल मंदिर में एक महिला ने फ़िल्मी गाने पर डांस कर अपना वीडियो बनवाया | इस मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने इंदौर की रहने वाली महिला मनीषा रोशन के खिलाफ  केस दर्ज कर लिया है  | अब ये महिला अपनी गलती पर माफ़ी मांगती नजर आ रही है  |  महाकाल मंदिर में डांस कर वीडियो बनवाने वाली इंदौर की मनीषा रोशन के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है |  धारा 188 के तहत मनीषा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है  |  मनीषा रोशन इंदौर की रहने वाली है  | महाकाल मंदिर आपने पर उसने अपना वीडियो बनवाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया  | इस मामले के सामने आने के बाद महाकाल मंदिर के पुजारियों और हिन्दू संगठनों ने इस पर सख्त ऐतराज जाहिर किया | तब पुलिस ने इस महिला का पता लगाकर  उसके खिलाफ  केस दर्ज कर लिया  |  मामले  को बढ़ता देख मनीषा के भी होश ठिकाने आ गए और एक वीडियो जारी कर उन्होंने अपने कृत्य के लिए  माफी   मांगी  |  मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि महिला इंदौर की है  |  उन्होंने घटना के लिए खेद जताया है | मंदिर प्रशासन के मुताबिक, वीडियो में महिला यह कहती नजर आ रही है कि उसका इरादा किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था  | अगर इस कृत्य से पंडे, पुजारी, धार्मिक या राजनीतिक संगठनों को किसी भी तरह से ठेस पहुंची है, तो वह इसके लिए माफी मांगती हैं   महाकाल मंदिर के  अधिकारियों का कहना है कि भक्तों को खुद मंदिर की गरिमा और धार्मिकता का ध्यान रखना चाहिए  |  इस घटना  से लोगों को प्रेरणा मिलेगी और वे धार्मिक परंपराओं का ध्यान रखेंगे   | गृह मंत्री  डॉ नरोत्तम मिश्रा  ने महाकाल मंदिर में महिला के डांस पर कहा की  | यह गंभीर और आपत्तिजनक विषय है  | अब इस तरह कुछ हुआ तो बहुत सख्ती की जाएगी |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 October 2021

  Suspicion of mixing water in petrol

जांच में नहीं निकला पेट्रोल से पानी   छिंदवाड़ा के एक पेट्रोल पम्प पर ग्रामीणों को पेट्रोल में पानी मिलाने का शक था |  जिसके चलते जबलपुर से सेल्स  ऑफिसर को जांच करने के लिए बुलाया गया  | सेल्स ऑफिसर ने  जांच के बाद गांव  वालों को बताया कि  पेट्रोल  किसी भी किस्म की मिलावट नहीं है  |  उमरेठ  के   बालाजी फ्यूल्स पम्प मालिक पर  ग्रामीणों को  पेट्रोल/डीज़ल  में पानी मिलाने का शक था  | जिसकी शिकायत किये जाने पर | तेल कम्पनी  सेल्स ऑफिसर  को  जांच करने आना पड़ा  |   तेल कम्पनी के सेल्स ऑफिसर ने पेट्रोल डीज़ल की जांच करते हुए ग्रामीणों को पेट्रोल की डेंसिटी के बारे में समझाया  और जांच में कुछ भी गलत होने की पुष्टि भी  की  साथ ही सेल्स ऑफिसर ने इन  अफवाहों   पर  ध्यान न  देने  की बात करते हुए  कहा   पेट्रोल डीजल  की गुणवत्ता सभी मापदंडों पर खरी है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  10 October 2021

 launch

सरस्वती शिशु मंदिर  के नवीन भवन का लोकार्पण   सिंगरौली के चितरंगी  में सरस्वती शिशु मंदिर  के नवीन भवन का लोकार्पण  विधायक अमर सिंह  ने किया | सरस्वती शिशु मंदिर का भवन बन जाने से बच्चे इसमें  अच्छी शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे | अब गांव के बच्चों को बेहतर पढ़ाई के लिए  दूर नहीं जाना पड़ेगा |  चितरंगी तहसील के  कोरसर ग्राम पंचायत में सरस्वती  शिशु मङ्सिर के नवीन भवन का निर्माण कार्य पूरा होने पर  इसका लोकार्पण   चितरंगी विधायक अमर सिंह  ने किया |  लोकार्पण समारोह में  ग्राम भारती  के समन्वयक कमलेश्वर तिवारी  एवं  जिला मंत्री लालधारी जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे समारोह में   विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीकांत तिवारी तथा समस्त  आचार्यों विद्यार्थियों ने  अतिथियों  का स्वागत किया  |  सरस्वती शिशु मंदिर का भवन बन जाने से गांव के बच्चे  इसमें  भारतीय संस्कारों युक्त अच्छी  शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे | अब गांव के बच्चों को बेहतर पढ़ाई के लिए दूर भी  नहीं जाना पड़ेगा. | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  10 October 2021

  Bhupendra Singh

अरुण यादव लंबे समय से संघर्ष कर रहे थे   एमपी के नगरीय प्रशासन मंत्री और बीजेपी चुनाव प्रबंधन समिति  के संयोजक भूपेंद्र सिंह ने भाजपा मुख्यालय में महत्वपूर्ण भैठक ली भूपेंद्र सिंह ने मीडया से कहा कांग्रेस ने कभी पिछड़े वर्ग के हित  के बारे में सोचा ही नहीं है |  उन्होंने कहा अरुण यादव के साथ अन्याय हुआ है. |  कांग्रेस के लिए अरुण यादव लंबे समय से संघर्ष कर रहे थे |  बीजेपी चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक  समिति के संयोजक भूपेंद्र सिंह  की अध्यक्षता में हुई | जहाँ उपचुनाव को लेकर  रणनीति बनाई गई  ... भूपेंद्र सिंह ने कहा कांग्रेस नेता अरुण यादव के साथ अन्याय हुआ है |  वे खंडवा लोकसभा उपचुनाव की छह महीनों से कर तैयारी रहे थे  .. जिसे राजनीति के विषय में नहीं पता, कांग्रेस ने उसे उसे टिकट दे दिया है | भूपेंद्र सिंह ने कहा अरुण यादव को अपने राजनैतिक कैरियर के बारे में विचार करना चाहिए | बीजेपी में अरुण यादव का स्वागत है..ओबीसी वर्ग के लिए बड़ी-बड़ी बातें करने वाली कांग्रेस ने ओबीसी वर्ग के नेता अरुण यादव का अपमान किया है | अरुण यादव के साथ-साथ यह पूरे पिछड़ा वर्ग का अपमान है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  10 October 2021

 VD Sharma

उप्र की सड़क मप्र ,पाकिस्तान का टूटा पुल भोपाल में दिखता है   भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा की  दिग्विजय सिंह को अब दिग्भ्रमित सिंह कहना चाहिए | .उन्हें दृष्टि दोष भी हो गया है|  इलाहाबाद में अखिलेश के समय की सड़क उन्हें मध्यप्रदेश में दिखाई देती है |  वीडी शर्मा ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए  कहा की | दिग्विजय सिंह को पाकिस्तान का टूटा पुल भोपाल में दिखता है| सरस्वती शिशु मंदिर जहां देशभक्ति का पाठ पढ़ाया जाता है वहां आतंकी दिखते हैं | इससे ज्यादा दिग्भ्रमित कोई नहीं हो सकता| इसलिए अब उनका नाम दिग्भ्रमित होना चाहिए | JV भाई से अनुरोध है कि दिग्भ्रमित सिंह का आई टेस्ट करवाएं | नहीं तो कल घर में कुछ कहने लग जाए | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 October 2021

 VD Sharma

उप्र की सड़क मप्र ,पाकिस्तान का टूटा पुल भोपाल में दिखता है   भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा की  दिग्विजय सिंह को अब दिग्भ्रमित सिंह कहना चाहिए | .उन्हें दृष्टि दोष भी हो गया है|  इलाहाबाद में अखिलेश के समय की सड़क उन्हें मध्यप्रदेश में दिखाई देती है |  वीडी शर्मा ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए  कहा की | दिग्विजय सिंह को पाकिस्तान का टूटा पुल भोपाल में दिखता है| सरस्वती शिशु मंदिर जहां देशभक्ति का पाठ पढ़ाया जाता है वहां आतंकी दिखते हैं | इससे ज्यादा दिग्भ्रमित कोई नहीं हो सकता| इसलिए अब उनका नाम दिग्भ्रमित होना चाहिए | JV भाई से अनुरोध है कि दिग्भ्रमित सिंह का आई टेस्ट करवाएं | नहीं तो कल घर में कुछ कहने लग जाए | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 October 2021

 road accident

एक की मौत, 25 से ज्यादा यात्री घायल   उमरिया के नेशनल हाईवे 43  में एक बड़ा हादसा हो गया|  उमरिया से कटनी की ओर जा रही सवारी बस और हाइवा में जोरदार भिड़ंत हो गई|  भिड़ंत इतनी तेज थी कि बस में आग लग गई और बस धू-धूकर जलने लगी |   जिसमें दो दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए  | इस हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई |  उमरिया कटनी मार्ग पर चंदिया के निकट nh-43 पर डंपर से टकराने के बाद एक यात्री बस में  आग लग गई  |  इस घटना में बस में सवार 25 से ज्यादा यात्री झुलस गए  |  कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव और एसपी प्रमोद सिन्हा घटना की सूचना मिलते ही मौके पर  पहुंचे  |  हादसा दोनों वाहनों की तेज गति की वजह से हुआ था |   इस हादसे में एक बालिका की मौत हो गई  | संभावना जताई जा रही है की |   आग डीजल टंकी फटने के कारण लगी है  |  जब पुलिस ने नगर पालिका चंदिया में दमकल भेजने के लिए फोन किया तो |  पुलिस को  दमकल खराब होने की सूचना दी गई  |  बताया गया की उसमें डीजल नहीं है | और उसके टायर पंक्चर पड़े हैं |  जिसके कारण उमरिया से दमकल बुलाना पड़ी  |  दमकल पहुंचने के बाद आग को बुझाया जा सका  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 October 2021

 Hamidia Hospital

15 मिनट में फायर ब्रिगेड टीम ने पाया आग पर काबू   भोपाल के हमीदिया अस्पताल के निर्माणाधीन भवन में के एक माले पर अचानक आग लग गई |  आह की  सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर 15 मिनट में काबू पा लिया  | जहाँ आग लगी वहां रॉ-मैटेरियल रखा हुआ था |  भोपाल में हमीदिया अस्पताल की निर्माणाधीन बिल्डिंग में गुरुवार दोपहर अचानक  आग लग गई | इस आगजनी की  घटना में कोई जनहानि की सूचना नहीं है  |  फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया |  जहाँ आग लगी वहां बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर पर ठेकेदार ने रॉ-मैटेरियल रखा  था  | जिसमे लापरवाही के चलते इसी   आग लगी | इसके बाद बिल्डिंग से अचानक धुंआ निकलने लगा |  फिलहाल, आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है |  सूचना के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारी मामले की जांच पड़ताल में जुटे हुए हैं  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 October 2021

 Protest

पेट्रोल -डीज़ल,गैस की बढ़ती क़ीमतों से सब परेशान   पेट्रोल - डीज़ल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों से सब परेशान हैं |  महंगाई के मसले पर कांग्रेस ने केंद्र और मध्यप्रदश सरकार को कटघरे में खड़ा किया और इस मसले पर जगह जगह प्रदर्शन  किए  | कांग्रेस का कहना है  अगर  मोदी सरकार महंगाई को काबू में नहीं करती है तो कांग्रेस को जनता के  हित  में बड़ा आंदोलन करना पडेगा  |  रसोई गैस की बढ़ती क़ीमतों ने सबको हिला दिया है |  इस पर मिलने वाली सब्सिडी को भी सरकार ने गुपचुप तरीके से बंद कर दिया है | ऐसे में पेट्रोल -डीजल की अनियंत्रित होती कीमतों ने लोगों को परेशानी में  डाल  रखा है |  पेट्रोल डीजल की कीमतें हर दिन बढ़ने के कारण हर चीज के दाम बढ़ रहे हैं | बढ़ती महंगाई पर न तो राज्य सरकार का नियंत्रण हैं और न मोदी सरकार का  महंगाई के मसले पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरना शुरू किया है |  महंगाई के खिलाफ आज कांग्रेस ने प्रदेश में कई जगह प्रदर्शन किये | भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर पर कांग्रेस ने  बढ़ती महंगाई के खिलाफ   विरोध प्रदर्शन  किया और मोदी सरकार के खिलाफ   जमकर नारेबाजी की और पुतला जलाकर मोदी सरकार के प्रति विरोध जताया  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 October 2021

 Pragya Singh Thakur

अभिनेता शाहरुख खान ,उनके बेटे आर्यन पर निशाना प्रज्ञा : ये वही लोग हैं जिनको भारत में डर लगता है ये लोग कमाते यहाँ हैं , मदद पाकिस्तान की करते हैं   मुंबई ड्रग्स मामले को लेकर भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने  फ़िल्म अभिनेता शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन पर तीखा हमला करते हुए कहा  की | ये वो लोग है जो बोलते थे हम सुरक्षित नही है..इन लोगों ने हमेशा पाकिस्तान की मदद की है | कमाते यहां है लगाते वहां है.. इनकी असलियत सामने आई है | भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने  मुंबई ड्रग्स मामले  में अभिनेता शाहरुख खान और उनके बेटे को निशाने  पर  लेते हुए कहा की  | इन लोगो ने कभी भारत की मदद नही की ये दुश्मन देश की मदद करते हैं | उन्होंने कहा ये लोग हैं जो कहते थे की हम भारत में सुरक्षित नहीं हैं  |  इन्होने पाकिस्तान की सहायता की | भारत की कभी नहीं की  ये ऐसे लोग हैं जो कमाते यहाँ है और लगाते वहां हैं | इन सब की अब असलियत सामने आ रही है | और  भी जो बचा होगा जल्द सामने आएगा.. देश में अब देशभक्तों की आवश्यकता है। .. वही लोग यहाँ रहेंगे और बढ़ेंगे  | उन्होंने ये भी कहा की जब ज्यादा धन आ जाता है और उसका उपयोग अच्छे कामों में खर्च नहीं होता | तो उनकी संताने इसी प्रकार से काम करती हैं | अब देश भक्त लोग ही यहां पनपेंगे. |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 October 2021

 Narottam Mishra

नरोत्तम : कांग्रेसियों का दोहरा चरित्र सबके सामने है    गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते  हुए कहा की  | परसों यूपी में  झाड़ू लगते हुए देखा था  | कल गुजरात में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया |  पश्चिम बंगाल से लेकर गुजरात तक के चुनाव परिणाम बता रहे हैं कांग्रेस  निरंतर जीरो की तरफ बढ़ रही है |  इस दौरान नरोत्तम मिश्रा ने राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह पर भी निशाना साधा है |  नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह को लेकर कहा की  | चचा की ताऊ सुभाष यादव से अदावत अभी तक चल रही है  | अरुण यादव इसी का शिकार हुए हैं | कांग्रेसियों का दोहरा चरित्र सबके सामने आ गया है |  वे ओवैसी का समर्थन करते हैं  |  और ओबीसी का विरोध  | नरोत्तम ने कहा कश्मीर पर आज चचा का ट्वीट अंग्रेजी में आया है  | शायद उन्हें लगता है कि अल्पसंख्यकों को अंग्रेजी पढ़ना नहीं आता हैं  | उन्हें याद रखना चाहिए कि अब हमारी सरकार है  | अब सब अंग्रेजी पढ़ने लगे हैं |  कांग्रेस द्वारा उपचुनाव में प्रत्याशियों की घोषणा को लेकर कहा की |  कांग्रेस ने जिस तेजी से प्रत्याशियों की घोषणा की है  |  यह बगैर तैयारी के परीक्षा देने वाले विद्यार्थी द्वारा बहुत जल्दी परीक्षा की कॉपी जमा कर देने जैसा है  |  नरोत्तम मिश्रा ने कहा की  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश के 1 लाख 71 हजार हितग्राहियों को प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के अधिकार अभिलेख वितरित करने जा रहे हैं  | उन्होंने  संपत्ति पर मालिकाना हक प्रदान करने के लिए पीएम मोदी का आभार जताया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 October 2021

 you performance

सड़कों के निर्माण में हो रहा जमकर भ्रष्टाचार      खराब सड़कों के विरोध में आम आदमी पार्टी ने  प्रदेश व्यापी प्रदर्शन किया  | भोपाल में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसते हुए कहा की | शिवराज सिंह कहते थे की मध्यप्रदेश की सड़कें अमेरिका से भी अच्छी है |  शिवराज बातएं  क्या अमेरिका की सड़कों में भी इतने गड्ढे है |  वहाँ भी सड़को पर इतनी धूल उड़ती है  |  बदहाल सड़कों की तरफ सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए आम आदमी पार्टी ने प्रदेश के हर एक जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम ज्ञापन देते हुए प्रदर्शन किया  | आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा की भोपाल में धूलभरी सडको से फेफड़े की बीमारियां बढ़ रही हैं  |  उन्होंने कहा जब राजधानी भोपाल में सड़कों की ये हालत है  तो  | बाकी जिलों का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है  |  सिंह ने कहा कि पिछले 2 साल में अकेले भोपाल नगर निगम ने करोड़ों  रुपये खर्च किये हैं  |  और आज इन सड़कों की हालत देख कर लगता है कि  | यह सारा का सारा पैसा भाजपा नेताओं और ठेकेदारों के जेबों में गया है  |  भोपाल शहर में भाजपा ने 12 करोड़ में बनने वाली सड़क का  निर्माण 43 करोड़ में करवाया  |  और ये सड़कें  भी मात्र 9 महीने भी सही सलामत नहीं रही |   गुणवत्ता को ताक में रखकर घटिया सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है  |  किया जा रहा है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 October 2021

 caught red handed

भूमि संशोधन पंजी संबंधित मामले में मांगी थी रिश्वत     जुन्नारदेव में  लोकायुक्त ने एसडीएम के प्रवाचक को 15 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है | बताया जा रहा है की भूमि संशोधन पंजी संबंधित मामले में रीडर ने रिश्वत की मांग की थी |  जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने मंगलवार को  एसडीएम कार्यालय में दबिश दी | और कार्यालय में प्रवाचक के पद पर पदस्थ एनपी मरकाम को पन्द्रह हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा | लोकायुक्त की टीम इस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है |  बिजौरी निवासी राजा गढ़ेवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका भूमि संशोधन पंजी संबंधित मामला तीन माह से जुन्नारदेव एसडीएम कार्यालय में चल रहा था |  इस मामले के निराकरण के लिए एसडीएम कार्यालय में पदस्थ प्रवाचक ने 20 हजार रुपए की मांग  की थी |  जिस पर लोकायुक्त ने शिकायत के आधार पर रीडर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 October 2021

 hiking

सड़क नहीं बनी तो उग्र आंदोलन की चेतावनी   छिंदवाड़ा में ग्राम नेहरिया से परासिया तक के सड़क निर्माण के लिए विधायक ने लोगों के साथ  पदयात्रा की और  और सम्बंधित लोगों को चेतावनी दी कि अगर शीघ्र सड़क निर्माण नहीं करवाया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा  |  परासिया विधायक सोहन वाल्मीकि ने  अपने समर्थकों और आम लोगों जे साथ सड़क निर्माण के लिए पद यात्रा की  उनकी इस पदयात्रा ने रैली की शक्ल ले ली  | नेहरिया से परासिया तक के सड़क निर्माण के लिए  जगह जगह  लोगों ने उनका समर्थन  किया  |  कोल माइंस कम्पनी के लापरवाही के चलते इस  सड़क का  निर्माण नही हो पा रहा  है  | जिससे इस सड़क पर लगातार हादसे हो रहे हैं  | कोयला माईनस में कार्य करने वाले लोगो के साथ   खराब सड़क होने से सबसे ज्यादा हादसे हो रहे हैं | इन हादसों से परेशान हो कर ही विधायक वाल्मीकि ने पदयात्रा की  उन्होंने सम्बंधित लोगों को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर जल्दी ही सड़क निर्माण शुरू नहीं किया गया तो  उग्र आंदोलन किया जाएगा  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 October 2021

 Narottam Mishra

देसी कुत्तों की ट्रेनिंग के पक्ष में गृह मंत्री   गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का मानना है देसी कुत्तों में सूंघने और सिखने की अपार क्षमता है  | मध्यप्रदेश ऐसा पहला राज्य  हैं जहाँ देसी डॉग्स को ट्रेंड किया गया है | मिश्रा ने वर्ल्ड एनिमल डे पर डॉग स्क्वाड में शामिल देसी नस्ल के डॉग्स के प्रशिक्षण  की जानकारी ली  |  गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने  ने वर्ल्ड एनिमल डे पर मध्य प्रदेश पुलिस के डॉग स्क्वाड में शामिल देसी नस्ल के डॉग्स के प्रशिक्षण  की जानकारी ली  और उन ट्रेनिंग सेंटर का मुआयना किया  |  गृहमंत्री के निर्देश पर  डॉग स्क्वाड में देशी ब्रीड के कुत्ते शामिल किए गए हैं |  23 वीं बटालियन भोपाल में  देशी कुत्तों को प्रशिक्षण दिया जा रहा  है  | देसी डॉग्स में मुधोल प्रजाति के कुत्ते सबसे शानदार माने जाते हैं  |  डॉ मिश्रा ने कहा देसी डॉग्स में सूंघने और सिखने की अपार क्षमता होती है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 October 2021

 VD Sharma

बीजेपी के सिद्धाँतों से प्रभावित हो कर कोई भी आ सकता है   मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा हमारे विचार और सिद्धांतों से सहमत हो कर कोई भी भाजपा में आ सकता है  | उन्होंने कहा अब तो दिग्विजय सिंह भी संघ और अमित शाह की तारीफ़ कर रहे हैं  |  काँग्रेस नेता अरुण यादव के बीजेपी मे आने के सवाल पर  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने साफ़ कहा कि लोग  हमारे विचार, नीति सिद्धान्त से कोई सहमत होकर बीजेपी में आते है | उनको लगता है बीजेपी में आकर देश सेवा कर सकते है तो ऐसे सभी लोगो का स्वागत है. | शर्मा ने कहा  दिग्विजय सिंह अब आरएसएस की तारीफ करने लग गए है | जो दिन भर क्या क्या बोलते थे. | हमारे लोकप्रिय नेता अमित शाह की तारीफ करने लग गए है | .इस बारे में ज्यादा कहने की जरूरत नही है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 October 2021

 Baldev Singh Sirsa

किसानों को हराना चाहती है सरकार   किसान नेता बलदेव सिंह सिरसा  छिंदवाड़ा पहुंचे और कहा कि सरकार किसान आंदोलन को लम्बा खींच कर किसानों को हराना चाहती है  | उन्होंने कहा यह लड़ाई पूरे देश के किसानों की है  |  छिंदवाड़ा के किसान नेता गगन चौधरी के नेतृत्व में छिंदवाड़ा पहुंचे किसान नेता बलदेव सिंह सिरसा  ने  तीनों कृषि कानून को वापस लेने के साथ ही फसल खरीदी के लिए एमएसपी पर कानून बनाने की मांग की |  उन्होंने कहा किसान सड़क पर 1 साल से संघर्ष कर रहे हैं |  लेकिन सरकार झुकने को तैयार नहीं है | वो  आंदोलन को लंबा खींच कर किसानों को हराना चाहती है ..  सिरसा बोले ये लड़ाई पंजाब एवं हरियाणा के किसानों की नहीं बल्कि पूरे देश के किसानों के भविष्य की लड़ाई है |  यदि किसान ही नहीं बचेगा तो हिंदुस्तान नहीं बचेगा  | इसीलिए अब आंदोलन के लिए पूरे देश के किसानों को एक मंच पर लाने के लिए  जागरूक किया जा रहा है   .| 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 October 2021

   Jawahar Navodaya School

ऑनलाइन फॉर्म 30 नवंबर तक भरे जाएंगे   भोपाल जवाहर नवोदय स्कूल में 6 वीं क्लास के लिए 30 नवंबर तक फॉर्म भरे जाएंगे |   एमिशन के लिए सत्र 2022-23 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए छात्र एवं छात्राएं ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं। जवाहर नवोदय स्कूल भोपाल द्वारा सत्र 2022-23 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए छात्र एवं छात्राएं ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं  | आवेदन फॉर्म नवोदय विद्यालय समिति के एडमिशन पोर्टल के माध्यम से भरे जा रहे हैं |   ऐसे छात्र-छात्राएं जो वर्तमान में 2021-22 में कक्षा 5वीं में भोपाल जिले के अंतर्गत किसी भी विद्यालय में पढ़ते हैं  |  छात्रों की उम्र 1 मई 2009 से 30 अप्रैल 2013 के बीच होना अनिवार्य है |  इसके लिए चयन परीक्षा 30 अप्रैल 2022 को आयोजित की जाएगी |  आवेदन सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे | आवेदन करने की अंतिम दिन 30 नवंबर 2021 है। फॉर्म भरने में किसी भी तरह की परेशानी होने पर 07552896325 या मोबाइल नंबर 9584359571 और 9179676556 पर संपर्क किया जा सकता है |  उल्लेखनीय है कि जवाहर नवोदय विद्यालय शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार का स्वायत्त  आवासीय शिक्षण संस्थान है, जहां पर छात्र-छात्राओं को कक्षा 6वीं से 12वीं तक नि:शुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 October 2021

 Pradhuman Singh Tomar

फिर दिखा ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह  का अलग अंदाज   एमपी के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का एक बार फिर अलग अंदाज देखने को मिला | सफाई मित्रों के सम्मान समारोह में ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर जमीन पर बैठकर सफाई मित्रो से बातचीत की उनकी परेशानियों को समझा और उन्हें दंडवत प्रणाम  कर उन्हें सम्मानित किया  |  काँचमिल में आयोजित सफाई मित्रों के सम्मान समारोह में ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सफाई मित्रों को दण्डवत प्रणाम कर उनके कार्य का सम्मान किया   ऊर्जा मंत्री तोमर ने जमीन पर बैठकर सफाईकर्मियों से बातचीत की और उनकी परेशानियों को सुना और उनका निराकरण करने के लिए   निगम अधिकारियों को निर्देशित किया | ऊर्जा मंत्री तोमर ने 30 सफाई मित्रों को फूल माला पहनाकर सम्मान प्रमाण पत्र दिए  |  तोमर ने इस अवसर पर कहा कि कड़ाके की सर्दी और गर्मी में यह सफाई मित्र अपनी सेवा देकर हमारे शहर को साफ रखते है | इसलिए वह उनके इस पुनीत कार्य के लिए उनको प्रणाम करते है और उसकी सरहाना भी  करते है और शहरवासियों से अपील करते है कि वह अपना कचरा कचरा गाड़ी में ही डाले और शहर को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दें | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 October 2021

 Kamal Nath

मध्यप्रदेश,देश में हर चीज में नम्बर 1 है कमलनाथ ने साधा सरकार पर निशाना   पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने  शिवराज सरकार पर निशाना साधा और कहा कि मध्यप्रदेश देश में हर चीज में नम्बर 1 है | भ्रष्टाचार में  नंबर 1 है |  और हर वर्ग दुखी है |  शिवराज सिंह  घोषणाएं करने से बाज नहीं आते  | उन्होंने  15 साल में 20-22 हजार घोषणाएं कर दीं  |  प्रदेश के नौजवानों को रोजगार चाहिए  घोषणाएं नहीं | पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उपचुनावों को लेकर कहा हमें जीतने वाला उम्मीदवार चाहिए, हमने सर्वे कराएं है ,सभी से विचार-विमर्श किया है |  शीघ्र ही हम हमारे प्रत्याशी घोषित करेंगे  | उन्होंने कहा  आज प्रश्न उपचुनाव का नहीं है  | आज जो चुनाव सामने हैं वो देश की संस्कृति को बचाने के ,प्रदेश को बचाने के लिये है  | आज हर क्षेत्र में मध्य प्रदेश नंबर वन है |  अभी एनसीआरबी की रिपोर्ट आई,आदिवासियों पर अत्याचार में मध्यप्रदेश नंबर वन ,किसानों की आत्महत्या में मध्य प्रदेश नंबर वन है  | हम आज नारा लगाते हैं जय जवान-जय किसान  | लेकिन आज  हमारा किसान कहां खड़ा है ,यह हमें देखना होगा ?आज हमें प्रदेश को कैसे बचाना है ,यह देखना होगा  | आज भ्रष्टाचार में मध्य प्रदेश नंबर वन है ,कोई निवेश प्रदेश में नहीं आ रहा है  | जो नौजवान देश का , प्रदेश का निर्माण करेंगे , आज उन्ही का भविष्य सुरक्षित  नही है  |  पीसीसी चीफ  कमलनाथ ने कहा  हम हमारी सरकार  में 100 रुपये में 100 यूनिट बिजली देते थे ,  वहीँ  आज हजारों रुपए के बिल आ रहे हैं और शिवराज सिंह  आज भी बाज नहीं आ रहे हैं ,झूठ बोलने से , झूठी घोषणाए करने से |  उनको तो बस मंच मिल जाये , शिलालेख का पत्थर मिल जाये वो तो उसे कही भी लगाने को तैयार हो जाते हैं | आज क्या हालत है , उन्होंने पहले 15 साल में भी हज़ारों घोषणाए की , आज भी झूठ बोलकर प्रदेश की जनता को गुमराह करने में लगे हुए हैं  | मुझे पूरा विश्वास है कि मध्य प्रदेश की जनता अपना भविष्य सुरक्षित रखने के लिए कांग्रेस का व सच्चाई का साथ देगी  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  2 October 2021

 Shivraj Singh Chauhan

यूपीएससी टॉपर जागृति भोपाल की हैं शान   यूपीएससी टॉपर जागृति के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने   पौधारोपण किया और कहा जागृति भोपाल की शान हैं  |  मुख्यमंत्री ने कहा 13 अक्टूबर को  मध्यप्रदेश  से यूपीएससी में चयनित हुए अभ्यर्थियों का सम्मान समारोह होगा |  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह   यूपीएससी टॉपर जागृति के साथ  स्मार्ट पार्क पहुंचे और उनके साथ  पौधारोपण किया  | जागृति और मुख्यमंत्री ने जामुन का पौधा लगाया |  इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जागृति को भोपाल की शान बताया और कहा कि  13 अक्टूबर को  मध्यप्रदेश  से यूपीएससी में चयनित हुए अभ्यर्थियों का  सम्मान समारोह आयोजित किया गया है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  2 October 2021

 Kamal Nath

बूढ़ा बताये जाने पर नाथ बोले- आइये कैसी रेस लड़ना है   खुद को बूढा बताये जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को चुनौती दी और कहा  कैसी रेस लड़ना है, आइए लड़ते हैं  | इसके बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कमलनाथ जी स्वास्थ्य रहें और जमकर एमपी में दौड़ें | और कांग्रेस की रेस को देखें  |  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को भाजपा नेता और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह बूढ़ा कह कर टारगेट करते रहे हैं  | अब पीसीसी चीफ   कमलनाथ  ने  मुख्यमंत्री   शिवराज  सिंह को चुनौती  देते हुए कहा है  कैसी रेस लड़ना है, आइए लड़ते हैं | कमलनाथ ने कहा  शिवराज सिंह   कह रहे थे कि कमलनाथ  बीमार है , बुजुर्ग हो गए |  शिवराज जी मैं आप को चुनौती देता हूं आ जाइये रेस कर लेते हैं |  कमलनाथ अपना पोस्ट कोविड चेकअप कराने गए थे|  क्योंकि मुझे निमोनिया हुआ  था |  कमलनाथ ने कहा  मेने अपना पूरा चेकअप कराया ,सब ठीक निकला |  मै दिल्ली में था क्योंकि दिल्ली में भी मेरे पास कई जवाबदारियाँ है |  इसका मतलब यह नहीं कि  मेरा स्वास्थ्य खराब था  या में  आराम कर रहा था | कमलनाथ के इस बयान के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कमलनाथ जी स्वस्थ्य रहें और जंलर एमपी में दौड़ें  | लेकिन कांग्रेस में जो रेस चल रही है उसे वे जरूर देखें | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  2 October 2021

 thief gang

तीन चोरों ने छिंदवाड़ा और नागपुर से चुराए दस वहान   छिंदवाड़ा पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब एक वहान  चोर पकड़ में आया | इस चोर के जरिये  अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का खुलासा हुआ  | इन  चोरों  ने हाल ही में नागपुर और छिंदवाड़ा से दस वहान चोरी किये हैं  |  छिंदवाड़ा  देहात थाना पुलिस ने  बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया और अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का खुलासा किया  | बीते दिनों सारंगबिहरी निवासी मनोज  सोनी की मोटरसाइकल चोरी हो गई थी  |  देहात थाना प्रभारी महेंद्र भगत के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया और मुखबिर की सूचना  पर अवधेश   चोरिया   को हिरासत में लिया  | अवधेश से जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपने पूरे गैंग का खुलासा कर दिया  |  आरोपी अपने 3 सहयोगियों के साथ मिलकर नागपुर तथा छिंदवाड़ा से 10 वाहन चोरी कर चुका है | जिसके पास से पुलिस ने सभी वाहन जप्त कर लिए हैं  | इन वाहनों की कीमत लगभग 6 लाख रुपये बताई जा रही है | पुलिस को  आरोपियों से अन्य  चोरी की वारदातों का भी सुराग मिलने की उम्मीद है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 October 2021

 VD Sharma

वीडी:प्रत्याशियों का नाम हाईकमान तय करेगा   मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनावों को लेकर भाजपा में बैठकों के दौर चल रहे हैं  | भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा सभी जगह के लिए पार्टी  का केंद्रीय नेतृत्व नाम तय करेंगे |  उपचुनावों को लेकर भाजपा कांग्रेस से ज्यादा सक्रीय है  | बीजेपी मे बैठकों के दौर चल रहे हैं |  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा ये रूटीन बैठक है | केंद्रीय नेतृत्व  जिसका नाम तय कर देगा कार्यकर्ता उसके लिये काम मे जुट जाएंगे  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 October 2021

   Dileep Buildcon

दिलीप सूर्यवंशी की संपत्ति 1 साल में 1300 करोड़ बढ़ी शीर्ष अमीरों में कोल कारोबारी विनोद अग्रवाल  भी लगातार दूसरी बार, नेटवर्थ 1 हजार करोड़ बढ़ी   दिलीप सूर्यवंशी मध्यप्रदेश के सबसे अमीर शख्स हैं  | आईआईएफएल हुरुन  की सूचि के मुताबिक  दिलीप बिल्डकॉन के दिलीप सूर्यवंशी रहे  बीते साल इस सूची में 353 वें नंबर पर थे और उनकी नेटवर्थ 2800 करोड़ रुपए थी  |  वे इस बार सूची में 377 नंबर पर रहे और उनकी संपत्ति 4100 करोड़ रुपए रही |  उनकी संपत्ति 1 साल में 1300 करोड़ बढ़ी है  |  देश में  ऐक हजार करोड़ से अधिक संपत्ति वाले  956 अमीरों की सूची आईआईएफएल हुरुन ने गुरुवार  को  जारी की |  इसके मुताबिक मध्यप्रदेश के सबसे अमीर  शख्स दिलीप बिल्डकॉन के दिलीप सूर्यवंशी  हैं |  पिछले साल   इस सूची में  उनका नंबर  353 था  और उनकी नेटवर्थ 2800 करोड़ रुपए थी  | इस मर्तबा  दिलीप सूर्यवंशी का  सूची में 377 नंबर  है और उनकी संपत्ति 4100 करोड़ रुपए रही |  वहीँ दिलीप सूर्यवंशी के साथी और  दिलीप बिल्डकॉन के पार्टनर देवेंद्र जैन  पिछले  साल इस सूची में 1600 करोड़ के नेटवर्थ के साथ 537वें नंबर पर थे  |देवेंद्र जैन  इस बार 2300 करोड़ की संपत्ति के साथ 582 वीं पायदान पर हैं आईआईएफएल हुरुन की लिस्ट में इस बर्फ इंदौर से भी दो कारोबारी हैं |  पिछले साल  इस सूचि में  इंदौर के कोल कारोबारी विनोद अग्रवाल  ने 679 वें  नंबर  पर 1900 करोड़ की नेटवर्थ के साथ इंदौर का नाम रौशन किया था  |  इस बार उनके कारोबार ने और  उन्नति की है  और विनोद अग्रवाल  494 वें नंबर पर  आ गए हैं  | वर्तमान में उनकी नेटवर्थ 2900 करोड़ रुपए  है | इंदौर से एक अन्य  एक उद्योगपति राजरतन ग्लोबल वायर के एमडी  सुनील चौरड़िया ने  773वें नंबर पर रहते हुए  | 1300 करोड़ की नेटवर्थ के साथ इस सूची में स्थान बनाया है |  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 October 2021

   Congress demonstration

मुकदमों को लेकर कांग्रेस ने कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन   कांग्रेस कार्यकर्ताओं के ऊपर लगातार हो रहे मुकदमो को लेकर  कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इंदौर में कमिश्नर कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौंपा | कांग्रेस ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज किये जा रहे हैं  |  ये  बदले की राजनीति है |  कॉंग्रेस कार्यकर्ताओ पर दर्ज  किए जा रहे मुकदमो के विरोध में कांग्रेस नेता  दिग्विजय सिंह , सज्जन सिंह  वर्मा  सहित कई बड़े नेता और कारकर्ताओं ने इसका विरोध जाता  | और इंदौर कमिश्नर ऑफिस का घेराव किया  |  कॉंग्रेस नेता  रीना  बौरासी  सेतिया ने कहा कि देश की आजादी के समय भाजपा कहा थी  | कॉंग्रेस ने देश को आजाद करवाया  और आज प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक सभी बदले की राजनीति कर रहे है  | कॉंग्रेस यह सहन नही करेगी | कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर झूठे मामले दर्ज किए जा रहे है  |  जनता इसका जवाब देगी   | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 September 2021

 Shivraj Singh Chauhan

दिग्विजय बिजली ,किसान पर धरना देने की नौटंकी कर रहे 15 महीने की सरकार में कांग्रेस ने प्रदेश को तबाह किया   मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने खरगोन जिले के झिरन्या में विद्युत उपकेंद्रों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा | शिवराज ने कहा दिग्विजय सिंह के समय में प्रदेश में बिजली ही नहीं रहती थी | लेकिन वो आज बिजली को लेकर धरने पर बैठने की नौटंकी कर रहे हैं  |  वहीं कमलनाथ की पंद्रह महीने की सरकार ने प्रदेश को तबाह कर दिया  |  खरगोन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संबल अनुग्रह राशि का वितरण किया |  उन्होंने  29 विद्युत उपकेंद्रों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया |  इस दौरान शिवराज ने कहा की कोविड नियंत्रित है  |  लेकिन हमें अभी भी सावधान रहना है |  टीकाकरण करवाकर अपनी और अपनों की जिंदगी सुरक्षित करना है |  शिवराज ने कहा कि मैं जहां जाता हूं उसके पहले कमलनाथ ट्वीट करते हैं |  वो ट्विटर मास्टर हैं, पर जरा जमीन पर उतरकर तो देखें |  पंद्रह महीने में इन्होने प्रदेश को खा लिया  | शिवराज ने कहा दिग्विजय सिंह आज धरने में बैठने की नौटंकी करते हैं |  लेकिन उनके समय में प्रदेश में बिजली ही नहीं थी  | लोग नारे लगाते थे- जब तक रहेंगे दिग्गी- जलती रहेगी डिब्बी | ये किसानो के लिए धरने पर बैठे हैं  | दिग्विजय बताएं  बैतूल में किसानों को किसने गोलियों से भुनवाया था..मध्यप्रदेश में हमने विद्युत अधोसंरचना के विकास पर 16 वर्षों में लगभग 01 लाख करोड़ रुपए का निवेश किया है  | झिरनिया में 1400 करोड़ लगाकर पानी लाएंगे | . दिग्गी राजा तो कहते थे - अरे कैसे नर्मदा से पानी आएगा, हमने लाकर दिखा दिया | 21 हजार  करोड़ रुपए की सब्सिडी हमारी सरकार बिजली पर देती है | तब जाकर पानी आपके खेतों में पहुंचता है  |  शिवराज ने कहा आदिवासियों के बैकलॉग पद भरे जाएंगे  |  1 लाख पदों पर हम भर्ती कर रहे हैं |  उन्होंने बताया की  संबल योजना में गर्भवती बहनों को रु.16 हजार और आकस्मिक निधन पर 4 लाख व सामान्य मृत्यु पर 2 लाख सहायता राशि मिलती थी  |  कांग्रेस ने योजना को ही बंद कर दिया था | सरकार बनते ही हमने फिर  योजना शुरू की  |  और  हितग्राहियों के खाते में पैसा जमा किया गया  |  कांग्रेस ने पेसा एक्ट को लेकर मूर्ख बनाया  | तब  कुछ लोग  आंदोलन करके विधायक बन गए  |   विधायक बनकर 15 महीने में आदिवासियों को एक  धेला  नही दिया  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 September 2021

 Pradhuman Singh Tomar

ट्रांसफार्मर रखने लिए पैसे,अधिकारी पर कार्यवाई के निर्देश   निवाड़ी  में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर विधुत सब स्टेशन का  उद्घाटन  करने के दौरान एक्शन मोड़ में नजर आये  |  तोमर को जब  ग्रामीणों ने बताया की ट्रांसफार्मर रखने के एवज में दस हजार रुपये अधिकारी को देने पड़े | तो वे अधिकारियों पर भड़क गए  | और तुरंत  कार्रवाई के निर्देश दिए  |  ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर इन दिनों एक्शन मोड़  में है |  विधुत सब स्टेशन देवेंद्रपुरा के ई लोकार्पण के मौके पर ग्रामीणों ने तोमर को बताया की | ट्रांसफार्मर रखने के एवज में  विधुत अधिकारी को 10 हजार रुपये देने पड़े  |  जिसपर तोमर ने नाराजगी जाहिर करते हुए तुरंत अधिकारी पर कार्रवाई के आदेश दिए |  इस दौरान उन्होंने  ग्रामीण के पैर छूकर विश्वास  दिलाया कि  | आपको विद्युत सुविधा उपलब्ध होगी |  और ऐसे कार्य करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 September 2021

 blood donation camp

बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान   रीवा में  सेवा समर्पण अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के जन्मदिन  के मौके  पर  युवा मोर्चा ने  रक्तदान शिविर का आयोजन किया | जिसमे बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने  रक्तदान किया  पहले की अपेक्षा अब लोगों में रक्तदान को लेकर जागरूकता आई है  |  रीवा के स्वयंवर विवाह घर में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने बढ़चढ़कर रक्तदान शिविर में हिस्सा लिया  | रक्तदान शिविर में बीजेपी जिला अध्यक्ष अजय सिंह सहित बड़ी  संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद रहे  |  कार्यक्रम के दौरान कोरोना नियमों का ख़याल रखा गया  |  इस दौरान  युवा मोर्चा के विकास मिश्रा ने बताया  कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है  | हम सभी को स्वेच्छा से समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए  |  और दूसरों को भी इस कार्य के लिए प्रेरित करना चाहिए  |  रक्तदान करने से किसी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 September 2021

 Kamal Patel

31 हितग्राहियों को दिया 66 लाख रुपये की राशि के चेक   कृषि मंत्री कमल पटेल ने पंडित  दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किये  | इस मौके पर उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक भेंट किया | किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने पंडित  दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर कहा की  | जनपद पंचायत हरदा में आयोजित कार्यक्रम में कमल पटेल ने संबल योजना के 31 हितग्राहियों को 66 लाख रुपये की राशि के चेक दिए  |  इसके साथ ही 9 आजीविका समूहों को 80 लाख 25 हजार रुपये की राशि के चेक भी वितरित किये | इस  दौरान उन्होंने कहा की पं. दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद के प्रणेता थे |  उन्होंने समाज के हित में कार्य किया  |

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  26 September 2021

 municipal vehicle

हादसे का वीडियो आया सामने ,पुलिस ने जांच शुरू की   रीवा से एक्सीडेंट की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है |   जहाँ एक  युवक  की  ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई | बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में था  | जिसके कारण वह गिर गया  .. और नगर निगम के वाहन ने उसे कुचल दिया  |  मामला रीवा के  ढेकहा मोहल्ला का है  |  जहां एक युवक के ट्रक की चपेट में आने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है  |  बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में चूर था  |  वह ऑटो से उतरकर कहीं जा रहा था  | तभी चक्कर आने की वजह से वह नीचे गिर गया  |  और अचानक से आये नगर निगम के वाहन ने उसे कुचल दिया |  जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई  | स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी  |  पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  26 September 2021

 Kamal Patel

मध्यान भोजन में बच्चों को मूंग की दाल भी मिलेगी   मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने शाजापुर जिले में कृषक और उसकी बेटी द्वारा  की गई आत्महत्या पर दुख जाहिर किया है | उन्होंने कहा पीड़ित परिवार की सरकार हर सम्भव मदद करेगी |  पटेल ने बताया कि अब बच्चों को मध्यान भोजन में तुअर के साथ मूंग दाल भी दी जाएगी  |  आर्थिक  तंगी और कर्ज के चलते किसान और उसकी बेटी की खुदकशी के मामले पर कृषि मंत्री कमल पटेल ने दुख जाहिर किया और   कहा कि आत्महत्या में कोई मुआवजा नहीं होता है  लेकिन  पीड़ित परिवार की मदद के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे |  कमल पटेल ने कहा कि प्रदेश में 259 मंडिया है जिसमें से 39 ऐ क्लास 42 बी क्लास मंडिया है  |  इसके अलावा 299 उप मंडी में से 126 मंडियों में आज तक काम शुरू नहीं हुआ क्योंकि वहां व्यापारी नहीं थे मैंने आज निर्देश दिए हैं कि इसको लेकर हम पॉलिसी बनाएं और हमारे कृषि उत्पादक समूह को हम इन्हें  लीज पर दें |  कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में बच्चों को ऊर्जा और सशक्त बनाने के लिए मध्यान भोजन के साथ मूंग का वितरण किया जाएगा | ग्रीष्मकालीन मूंग को समर्थन मूल्य पर  ख़रीदा गया है |   उसमें से 80 हजार मैट्रिक टन हम मध्यान भोजन के लिए देने जा रहे हैं अब बच्चों को  तुअर दाल के साथ मूंग की दाल भी दी जाएगी  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 September 2021

  UPSC Topper

जागृति ने MANIT से 2017 में बीटेक किया है भेल में नौकरी छोड़कर UPSC की तैयारी की   भेल में नौकरी  छोड़कर UPSC की तैयारी करने वाली भोपाल की जागृति अवस्थी को उनकी मंजिल मिल गई | सिविल सर्विसेज 2020  में जागृति अवस्थी ने दूसरा स्थान हासिल किया है  | जागृति ने मेनिट  से 2017 में बीटेक  किया है  |  भोपाल की जागृति अवस्थी ने यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम 2020 में ओवरऑल सेकंड रैंक पर टॉप किया है |  जबकि महिलाओं की ट्रेनिंग में जागृति टॉप पर है  | जागृति अवस्थी MANIT भोपाल से बीटेक किया है  | उसके बाद उन्होंने भेल में नौकरी शुरू कर दी थी  | जागृति के पिता प्रोफेसर एसएस अवस्थी ने बताया  कि मेरी बेटी  जब भेल में थी तो मुझसे कहा कि UPSC देना चाहती हूं |   मैंने कहा- देख लो, अभी भेल में भी क्लास वन सर्विस है |  मैंने रात में सहमति दी और उसने सुबह भेल से रिजाइन कर दिया था  अब उसकी  म्हणत  का परिणाम सामने है |  जागृति ने बताया सिविल सर्विसेज में जाने के लिए उसने खूब मेहनत की और भेल की नौकरी तक छोड़ी  |  यूपीएससी में जबलपुर की अहिंसा जैन ने देश में 53वीं रैंक हासिल की है | उसने कहा कि यह माता-पिता और गुरुजनों का ही आशीर्वाद है |  वह पहले से आईआरएस हैं  | अहिंसा के भाई इंजीनियर हैं | होशंगाबाद के किराना व कपड़ा व्यापारी शरद खंडेलवाल के बेटे अभिषेक  खंडेलवाल ने यूपीएससी में 167वीं रैंक हासिल की है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 September 2021

 Deendayal Jayanti

माफियाओं से ज़मीन छुड़ाकर गरीबों को देंगे   मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये   और  मुख्यमंत्री भू-अधिकार योजना की घोषणा की | यह योजना जल्द ही  लांच  की जाएगी |   पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा मुख्यमंत्री भू-अधिकार योजना बनाने के मैंने अधिकारियों को निर्देश दिए है   मुख्‍यमंत्री ने कहा कि जिन लोगो के पास रहने की जगह नही है | . उन्हे रहने के लिए जमीन का टुकडा देंगे | शहरो में मल्टी बनाकर देंगे | रहने  को  आशियाना देंगे |  हम माफियाओं से ज़मीन छुड़ा रहे है उसे छुड़ाकर गरीबों को दे देंगे  |  यह दरिद्र नारायण की सेवा है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 September 2021

 Bisahu Lal Singh

सिंगरौली में पायलट प्रोजेक्ट के तहत काम     सिंगरौली में पहले  फोर्टिफाईड चावल वितरण के पायलट प्रोजेक्ट का  शुभारंभ खाद्य नागरिकआपूर्ति एवं उपभोक्ता सरक्षण मंत्री बिसाहू लाल सिंह ने किया  |  उन्होने कहा कि इस चावल से सबसे अधिक फायदा कुपोषित बच्चों और महिलाओं  का होगा |  अटल सामुदायिक भवन बिलौजी में सिंगल क्लीक के माध्यम से  खाद्य नागरिकआपूर्ति एवं उपभोक्ता सरक्षण मंत्री बिसाहू लाल सिंह ने फोर्टिफाईड चावल वितरण के पायलट प्रोजेक्ट का  शुभारंभ  किया | फोर्टिफाईड चावल वितरण कार्यक्रम के दौरान  बिसाहू लाल सिंह ने कहा कि इस योजना को सबसे पहले सिंगरौली जिले में पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरू किया गया है | इसके बाद अन्य जिलों में भी  इस योजना की शुरूआत की जायेगी |  उन्होने कहा कि इस चावल से सबसे अधिक फायदा कुपोषित बच्चों और  महिलाओ का होगा |   उन्होने कहा कि इस चावल में विभिन्न विधियों द्वारा विटामिन बी-12, बी-6, आयरन, फोलिक एसिड जैसे विटामिन एवं पोषक तत्वों को जोड़ा गया है |   जिससे महिलाएं एवं बच्चों में होने वाले कुपोषण को दूर कर उन्हें स्वस्थ रखने में मदद  मिलेगी  |  मंत्री   सिंह ने कहा कि देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सोच है कि गरीबो, बच्चो, महिलाओ को पोषण युक्त आहर मिले |  जिससे  उनमे होने वाले कुपोषण को रोका जा सके |  इस अवसर पर विधायक गण  रामलल्लू वैश्य,  अमर सिंह, सुभाष रामचरित्र वर्मा,  खाद्य नागरिक आपर्ति विभाग के प्रबंध संचालक तरूण पिथौरे,  निदेशक खाद्य नागरिक आपर्ति विभाग दीपक सक्सेना | कलेक्टर राजीव रजन मीना,  भाजपा जिलाध्यक्ष बीरेन्द गोयल उपस्थित रहे |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 September 2021

 death

नाती ने की दादा की चाकू मारकर हत्या   रिश्तों की मर्यादाएं तार तार होती जा रही हैं  | छतरपुर में मामूली कहा सुनी पर एक नाती ने अपने दादा की चाकू मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया  पुलिस इस मामले की जांच करने के साथ आरोपी की तलाश में जुटी है |  छतरपुर मे रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है  | बडामलेहरा के शंकर मोहल्ले  मे मामूली  कहा सुनी  पर नाती ने अपने दादा को चाकू मार दिया  | चाकू मारने के बाद नाती  उन्हें घायल अवस्था में  दूसरे मकान ले गया ,लेकिन इलाज न मिलने से दादा की मौत हो गई | घटना बीती रात की है | पुलिस की जानकारी के अनुसार  वार्ड नंबर तीन शं निवासी भूरा आदिवासी का  नाती नत्थू आदिवासी किसी युवक की मोटरसाइकल लिए था  |   जिस पर दादा ने  उसे मना किया | इसी बात  पर उसके नाती नत्थू ने उसे चाकू मार  दिया  |   इसके बाद आरोपी फरार हो गया सुबह पुलिस को घटना की जानकारी मिली तब पुलिस ने हत्या का प्रकरण पंजीबद्ध कर शव का पोस्टमार्टम  करवाया | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 September 2021

 acid attack

गुंडों ने लड़की की आँखों में एसिड डाल के आँख जलाई एसिड अटैक से उसकी दोनों आंखों से दिखना हुआ बंद   पन्ना में लड़की के साथ हुई सरेआम घनघोर हैवानियत   मध्यप्रदेश के पन्ना से  एक लड़की के साथ हैवानियत की खबर सामने आई हैं  | ऐसा लगता है बदमाशों को पुलिस और  कानून का खौफ ही नहीं है |   बदमाशों ने एक लड़की की आँखों में एसिड डाला और उसकी आंखों को मसला ताकि उसे दिखना बंद हो जाए  | एसिड अटैक से  लड़की  को  दोनों आंखों से दिखना हुआ  बंद हो गया   पीड़िता का  पन्ना जिला चिकित्सालय में  इलाज चल रहा है | एसिड अटैक का शिकार हुई  लड़की  से मिलने पहुंचे एसपी धर्मराज मीणा और कलेक्टर संजय कुमार मिश्र ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया है |  पुलिस और कानून का डर खत्म सा हो गया है | गुंडे बदमाशों के  हौंसले  इस कदर बुलंद हैं कि वे एक लड़की को बात करने के किये घर से बुलाते हैं  और उसकी आँखों में तेज़ाब डाल देते हैं  | . ये गुंडे यहीं नहीं रुकते | ये तब तक लड़की की आँखें दबाते हैं जाव तक उसे दिखना बंद नहीं हो जाता | हैवानियत की यह दास्तान पन्ना  के पवई थाना क्षेत्र के बराहो गांव की है | यह घटना जाहिर करती है कि महिला सुरक्षा को लेकर सरकार के दावे हवा हवाई हैं  | घायल युवती का कहना है कि गांव के ही सुमेर सिंह और गोल्डी राजा पहले उसको पकड़कर ले गए  |  इसके बाद बदसलूकी की और बुरी नियत से छेड़खानी करने लगे  | जब विरोध किया तो उसकी आंखों में तेजाब डाल दिया |  युवती को गंभीर हालत में रीवा मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया है  | युवती का भाई लापता है  | बताया जा रहा है कि आरोपी बदमाशों  को शक था कि उनके यहां से महिला को भगाने में  इस लड़की ने उनकी  मदद की है  |  पुलिस के मुताबिक, आरोपी ठाकुर समुदाय से हैं और दबंग हैं | वहीं, पीड़ित पिछड़ी जाति से हैं | पुलिस ने देर रात दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया  |  पुलिस ने आरोपियों का जुलूस भी निकाला |  अस्पताल में भर्ती  पीड़िता गुड़िया ढीमर ने बताया वह अपने भाई     कपिल ढीमर के साथ  अपने घर पर थी | इसी दौरान पड़ोसी सुम्मी राजा और गोल्डी राजा आए  और  ये कहकर हम दोनों को घर से ले गए कि उन्हें कुछ पूछताछ करनी है |  इसके बाद आरोपी हम दोनों को अपने खेत पर ले गए  |  यहां मेरे साथ छेड़खानी की | विरोध करने पर भाई और मेरे साथ मारपीट   की  |  पीड़िता ने बताया कि इसी दौरान सुम्मी ने मुझे पकड़कर जबरदस्ती आंखों में एसिड डाल दिया  | इसके बाद गोल्डी ने मेरी दोनों आंखों को मसल दिया। मैं दर्द से तड़पती रही  | आरोपी मेरे भाई को अपने साथ ले गए  |  मैं शोर मचाते हुए मदद के लिए खेत में ही इधर-उधर भागती रही |  इसी दौरान शोर सुनकर गांव के कुछ लोग मेरे पास आए और घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी |  इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया में आने पर प्रशासन भी नींद से जाग गया और  कलेक्टर संजय मिश्रा और एसपी धर्मराज मीणा अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली |  बुधवार देर रात पुलिस सुम्मी राजा और गोल्डी राजा को गिरफ्तार कर लिया | इसके बाद पुलिस ने सड़क पर दोनों का जुलूस भी निकाला  | पुलिस अब बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की बात कह रही है  | इधर गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने इस घटना को संज्ञान में लिया और ऐसे बस्मैशों पर सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए |  गुड़िया का कहना है कि जब वह छोटी थी, तभी उसके माता-पिता की मौत हो गई थी  | इसके बाद चाचा-चाची ने हम दोनों भाई-बहन का पालन-पोषण किया  | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पन्ना आना है, इसलिए प्रशासन  इस मामले  पर गंभीर हुआ है |  प्रशासन ने पीड़ित को 10 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 September 2021

 forgery

कांग्रेस ने की मंत्री विश्वास सारंग के इस्तीफे की मांग   कांग्रेस मीडिया प्रभारी  नरेन्द्रे सलूजा ने करोड़ों के  NPS फर्जीवाड़ा मामले को लेकर चिकत्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग पर आरोप लगाते  हुआ कहा की |  विश्वास सारंग काम के अलावा सिर्फ फालतू बयान बाजी करते है |  सारंग को अपने पद से  इस्तीफा दे देना चाहिए |  और सरकार इसकी जांच सीबीआई से कराये  | कांग्रेस प्रवक्ता  नरेन्द्रे सलूजा ने  54  करोड़ के  NPS फर्जीवाड़ा मामले को लेकर कहा की | 2005 में  शुरू हुई नेशनल पेंशन स्कीम में  अब तक लोगों का खाता नहीं खोला गया  है |  इसके लिए 27 करोड़ रूपये राशि प्रति वर्ष काटी गई  | लेकिन यह राशि कहाँ जमा हुई इसका कोई हिसाब नहीं है | जिन चिकित्सकों ने कोरोना में लोगों की सेवा करते हुए अपने प्राणो का बलिदान दिया| उन्हें भी  अभी तक इसका लाभ  नहीं मिल पाया है |  यह स्कैम पूरे 200 करोड़  का बताया जा रहा  है  | नरेन्द्र सलूजा ने कहा की विश्वास सारंग अपने पद से   इस्तीफा दे देना चाहिए | सलूजा ने सरकार से मांग की है की इसकी जांच सीबीआई से कराई जाए  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  22 September 2021

  patient cot

खटिया में महिला मरीज को ले जाना पड़ा अस्पताल सड़क नहीं होने की वजह से नही आती हैं एंबुलेंस    हम यूं ही नहीं कहते एमपी अजब है  | वाकय गजब है |  विकास के बड़े बड़े दावों की पोल खोलती तस्वीरें अनूपपुर से सामने आई है | खाल्हे धबई गाँव में आज भी सड़क और एम्बुलेंस के अभाव में अस्पताल तक जाने के लिए  मरीज को खटिया में लादकर ले जाना पड़ता है  | बताया जा रहा है की इस गाँव को राजस्व ग्राम  का दर्जा मिला हुआ है |  इसी वजह से जिम्मेदार सड़क निर्माण के लिए  इसकी टोपी उसके सर डालते रहते हैं  |  ये तस्वीरें प्रदेश  को शर्मशार कर देने वाली तस्वीरें हैं |  ये तस्वीरें उस भरोसे को भी तार तार करती हैं  |  जो नेता चुनाव के वक्त जनता से  करते हैं | मामला अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ के  खाल्हे धवई गांव का  है | जहाँ सड़क न होने की वजह से एक महिला मरीज को उनके परिवार के लोग खटिया में अस्पताल ले गए | बताया जा रहा है की महिला की हालत खराब हो रही थी  |  जिसके बाद महिला की हालत बिगड़ती  देख परिजनों ने खाट पर ही महिला को लिटाकर कंधों के सहारे मुख्य सड़क तक ले जाने का निर्णय लिया  | और 4 किमी कीचड़ भरे रास्ते से महिला को खाट में लादकर मुख्य मार्ग तक ले गए | . लेकिन  जब वे  मुख्य मार्ग तक पहुंचे तो वहां भी उन्हे एंबुलेंस नसीब नहीं हुई।   और वो सवारी ऑटो में महिला को बैठा क़र प्राथमिक स्वस्थ केंद्र बेनीबारी ले गए | . दरअसल इस गांव की खराब सड़क के कारण कोई भी मेडिकल सुविधा इस गांव तक नहीं पहुंच पाती है  | यही कारण हैं कि इस गांव के लोगों को एंबुलेंस की सुविधा को लेने के लिए भी घर से 4 किमी पैदल चलकर मुख्य मार्ग तक आना पड़ता है  |   मरीज मजबूरी में जान जोखिम में डालकर भगवान भरोसे अस्पताल पहुंचते  हैं |  लेकिन जिम्मेदार ऐ सी  में बैठकर कागजों पर प्रदेश का विकास करते हैं |  ये शर्म की बात है की आजादी के इतने सालों बाद भी शासन लोगों को मूलभूत सुविधाएं देने में असमर्थ है  | बताया ये भी जा रहा है की राजस्व ग्राम का दर्जा न होने के कारण इस गाँव में  सड़क नहीं बनाई गई  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  22 September 2021

  Narottam Mishra

सीएम शिवराज सिंह जो कहते हैं उसे अमल में लाते हैं पीएम मोदी वैश्विक नेता ,विश्व आशा भरी नजरों से देख रहा    गृह मंत्री नरोत्तम  मिश्रा ने मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री बदलने को लेकर कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा की | सीएम की आहट सुनने वालों के लिए इतना ही कहना काफी है कि |  दिल बहलाने के लिए ग़ालिब ख्याल अच्छा है | उन्होंने कहा हिंदू आतंकवाद और भगवा आतंकवाद के जनक कांग्रेस के चचा-जान कभी दूसरे धर्म के मामले में आज तक क्यों नहीं बोले |  गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए अहा की कांग्रेस अपनी तरह सीएम शिवराज सिंह चौहान को  न समझे |  कांग्रेस ने 947 घोषणाएं की और एक भी पूरी नहीं की | शिवराज  जो कहते हैं , उसे  अमल में भी लाते हैं | क्योंकि हम रिश्ते लिबासों की तरह नहीं बदलते , उसूलों की तरह निभाते हैं  |  नरोत्तम ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर कहा की |  सिंधिया ने केंद्र सरकार में मंत्री बनने के बाद मध्य प्रदेश के लिए सौगातों की झड़ी लगा दी है |  निश्चित तौर पर ग्वालियर आगमन पर उनका स्वागत किया जाना चाहिए  | कांग्रेसी तो स्वागत कर नहीं सकते क्योंकि उसे गुटबाजी से ही फुर्सत नहीं है | वहीँ अफगानिस्तान में बदली हुई परिस्थितियों के बाद पीएम मोदी के अमेरिका यात्रा पर उन्होंने कहा की |  यह  निश्चित ही पूरे विश्व के लिए लाभदायक रहेगी  | कोरोना काल में भारत रोल मॉडल बन कर उभरा है |  मोदी  वैश्विक नेता के रूप में स्थापित हुए हैं  | पूरा विश्व उनकी ओर आशा भरी नजरों से देख रहा है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  22 September 2021

 Narottam Mishra

अजय सिंह का कांग्रेस उपयोग नहीं कर रही   एमपी के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस नेता अजय सिंह राहुल की मुलाक़ात  की खूब चर्चा है | इसके बाद मिश्रा ने कहा कांग्रेस अजय सिंह राहुल का सही तरह से इस्तेमाल ही नहीं कर पा रही है | मिश्रा सिंह की मुलाक़ात के बाद ये माना जा रहा है कि देर सावेर अजय सिंह भी भाजपा का दामन थाम सकते हैं | राजनैतिक हलकों में  चर्चा है कि गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस नेता अजय सिंह राहुल की बंद कमरे में हुई  बातचीत कोई नया गुल खिला सकती है | राजनीति के जानकार कह रहे हैं कि अजय सिंह इस समय कोंग्रस में घुटन महसूस कर रहे हैं और कांग्रेस नेता उनका उपयोग ही नहीं कर पा रहे हैं | इस मुलाक़ात के बाद  गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा  ने भी कुछ ऐसा ही कहा | लेकिन अजय सिंह अभी चुप्पी साढ़े हुए हैं |  मिश्रा ने  कहा अब सड़को के बारे में दिग्विजय सिंह कह रहे है  सड़कें खराब हैं|   जिनकी सरकार सड़को के कारण गई थी | उनके कार्यकाल में सड़कें तन डोले मन डोले  जैसी थीं |  मिश्रा ने कहा पंजाब में कांग्रेस ने दलित मुख्यमंत्री  बनाया और वो छह घण्टे भी खुश नही हो पाए क्योंकि उन्होंने सिद्धू को अगले मुख्यमंत्री बनने की बात कही इससे साफ जहीर होता है  कांग्रेस दलितों को लेकर  क्या सोचती  है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  21 September 2021

 accident death

सब इंस्पेक्टर की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल गैस कटर से वाहन काटकर निकालना पड़ा शव   बैतूल-नागपुर फोरलेन पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया  | पांढुर्ना के समीप एक खड़े ट्रक में तेज रफ्तार कार आकर भिड़ गई  | इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार बैतूल जिले के पाढर पुलिस चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर विनोद शंकर यादव की दर्दनाक मौत हो गई |  सहायक उप निरीक्षक दिलीप तांडेकर, आरक्षक नवीन रघुवंशी और एक अन्य आरक्षक घायल हो गए हैं |  सूचना मिलने पर पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया |  यह भीषण हादसा  पाढर पुलिस चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर विनोद शंकर यादव  के लिए जानले व साबित हुआ  | एसडीओपी नितेश पटेल ने बताया कि चोरी के मामले में दो  आरोपियों को रायपुर से पकड़कर लाते वक्त रात करीब ढाई बजे  यह दुर्घटना हुई  | टक्कर में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे सब इंस्पेक्टर विनोद शंकर यादव के शव को गैस कटर की मदद से कार के हिस्से काटकर बाहर निकाला गया | एसआइ विनोद यादव कार में सबसे आगे चालक के साथ बैठे थे | बीच की सीट पर तीनों पुलिसकर्मी और सबसे पीछे चोरी के दो आरोपित बैठे थे |  दुर्घटना में  आरोपियों  को भी मामूली चोटें आई हैं  | एसपी सिमाला प्रसाद ने बताया कि चोरी के मामले में बैतूल से चार सदस्यीय टीम दो दिन पहले रायपुर भेजी गई थी | रात में दो  आरोपियों  को गिरफ्तार कर लौटते वक्त  कार दुर्घटना हुई  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  21 September 2021

  Sajjan Singh Verma

मिलकर काम करें कार्यकर्ता ,जनता महंगाई से परेशान   पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा  आष्टा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मीटिंग में पहुंचे  ... जहाँ  उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से मिलजुल कर काम करने और पार्टी को मजबूत  करने की बात कही  |  आष्टा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मीटिंग के दौरान  पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा की  |  23 तारीख से आष्टा से जनता शिवराज सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेगी  | उन्होंने कहा की जनता शिवराज सरकार और मोदी सरकार से काफी नाराज है | जनता महंगाई , बेरोजगारी को लेकर परेशान है  |  जिस तरह 2018 के चुनाव में जनता ने भाजपा को पटखनी दी थी | उसी तरह जनता को 2023 और 2024 के चुनाव का इंतज़ार है  | उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को मिलजुलकर काम करने  और कांग्रेस को मजबूत करने की सलाह दी  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  20 September 2021

 death by drowning

प्रशासन ने सहायता राशि देने की बात कही   मैहर  में  तालाब में डूबने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई  | बताया जा रहा है की ये बच्चे तालाब में नहाने गए थे तब यह हादसा हुआ प्रशासन ने पीड़ित परिवार को 4 लाख मुआवजा राशि देने की  बात कही है  |  मैहर के नादन थाना अंतर्गत जुरा गाँव मे  उस वक्त मातम पसर गया जब गाँव के तीन बच्चों के शव गाँव के तालाब से निकाले गए  | बताया जा रहा है की गाँव मे रोजगार गारंटी  के तहत निर्माणाधीन तालाब में  गाँव के 5 बच्चे  नहाने पहुंच गए  |   नहाते वक्त तीन बच्चे तालाब की गहराई में जाने से डूब गए  | उसी दरमियान दो अन्य बच्चों ने भाग कर गांव में परिजनों को सूचना दी  |  स्थानीय गोताखोरों की मदद से बच्चों को  तालाब से बाहर निकाला गया  |  लेकिन  तब तक बच्चों ने दम तोड़ दिया  |   मौके पर मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने  पहुंचकर बच्चों के परिवार वालों से  शोक व्यक्त किया  |  वहीं  मैहर एस डी एम धर्मेंद्र मिश्रा ने शासन द्वारा निर्धारित सहायता राशि देने की बात कही है| 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  20 September 2021

 Water logging

प्रशासन की अनदेखी से जनता हुई परेशान   सीहोर के सिद्दीकगंज में सड़कों और गड्ढों में भरे पानी से जनता परेशान हो चुकी है  | कई बार प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई  | वहीँ जलभराव से डेंगू , मलेरिया का खतरा  बना हुआ है  |  सिद्दीकगंज के वार्ड नंबर 4 में रोड न बनने के कारण काफी दिनों से  सड़क पर भारी मात्रा में पानी  इकठ्ठा हो गया है  |  जलभराव के कारण  लोगों को डेंगू मलेरिया होने का डर भी बना रहता है |  स्थानीय निवासियों के द्वारा सूचना देने के बाद भी इस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है | जिससे जनता में काफी आक्रोश है | लोगों ने बताया की अब तक प्रशासन द्वारा जल निकासी के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई |  इसके साथ ही मलेरिया टीम ने भी इस स्थान की कोई सुध नहीं ली है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  20 September 2021

 Ravana Leela

डायरेक्टर का मुह काला करने के साथ दी चेतावनी     संस्कृति बचाओ मंच ने रावण लीला फिल्म के डायरेक्टर को कड़ी चेतावनी दी है  | संस्कृति बचाओ मंच के मध्य प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि हम फिल्म रावण लीला का विरोध करते  है  |  संस्कृति बचाओ मंच चेतावनी देता है कि  | अब हिंदू देवी देवताओं के नाम पर जो भी डायरेक्टर फिल्म बनाएगा |  और उनका अपमान करेगा उसको मध्यप्रदेश में मुंह काला करके   गधे पर बैठकर घुमाया जाएगा   |  संस्कृति बचाओ मंच ने हिन्दू देवी देवताओं का अपमान करने वाली फिल्मों को लेकर  केंद्रीय केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री मांग की  है कि | ऐसी फिल्म बनाने वाले  डायरेक्टरों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए  |  और उनको ब्लैक लिस्ट कर के आने वाले समय में कोई भी फिल्म बनाने की अनुमति प्रदान न की  जाए   | क्योंकि यह कार्य एक रणनीति के तहत   किया जा रहा है  |  हिंदू देवी देवताओं को अपमानित करके पब्लिसिटी पाने का एक जरिया इन लोगों ने बना लिया है  |   संस्कृति बचाओ मंच इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगा  |  फिल्म रावण लीला  दशहरा के मौके पर  रिलीज़ की जा रही है | जिसमे प्रभु श्री राम का अपमान करते हुए दिखाया गया है | इस मसले पर अधिवक्ता आनंद शर्मा ने भी भोपाल के एमपी नगर पुलिस स्टेशन में इस फिल्म को बनाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किये जाने के लिए एप्लिकेशन दी है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 September 2021

 sakhlecha minister

सखलेचा ने कहा वे सोते हुए नेता के भाषण सुन रहे थे   छतरपुर मे उज्ज्वला योजना के कार्यक्रम मे शामिल होने आये जिले के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा कार्यक्रम मे सोते हुये नजर आये |  सखलेचा भाषण के दौरान तीन बार झपकी लेते देखे गए  | वहीं एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा की वे सोते हुए नेता के भाषण सुन रहे थे |  दरअसल गृहमंत्री अमित शाह और सी एम शिवराज का भाषण  बडी स्क्रीन मे लाइव दिखाया जा रहा था | इस दौरान शिवराज के मंत्री भाषण के दौरान नींद मे   झपकी लेते कैमरे मे कैद हुये है  |  वह तीन बार  कार्यक्रम के दौरान सोते नजर आये  |  इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम मे अपना भाषण दिया और हितग्राहियों को उज्जवला योजना के गैस सिलेंडर बांटे |  लेकिन जब कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उनसे सवाल किया गया तो  | उन्होंने कहा की वे सोते हुए नेता के भाषण सुन रहे थे |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 September 2021

 Narottam Mishra

पूजन एवं यज्ञ में हुए शामिल , शतायु होने की कामना की   प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर  मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इंदौर के  मल्हार आश्रम में पौधारोपण किया | और  आर्य समाज मंदिर  में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पूजन , यज्ञ में शामिल हुए |  इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के शतायु होने की कामना की  |  गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने इंदौर में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा ताई से  सौजन्य मुलाकात की |  नरोत्तम मिश्रा ने पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मल्हार आश्रम में पहुंचे  और पौधरोपण किया | जिसके बाद पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर  आर्य समाज द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए  | जहाँ उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पूजन एवं यज्ञ किया  | और पीएम  पौड़ी के शतायु होने की कामना की  | इस दौरान उन्होंने कहा की पूरा देश कर रहा है की मोदी असाधारण व्यक्तित्व , करिश्माई  और नेतृत्व के धनी हैं | मोदी ने वैश्विक धरातल पर भारत माता के माथे को गौरवान्वित किया है|  इस दौरान उन्होंने बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस पर तंज कस्ते हुए कहा की  | कांग्रेस बेरोजगार हो गए हैं इसलिए बेरोजगार दिवस मना रहे हैं  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 September 2021

 Pradyuman Singh Tomar

श्मशान घाट में लगाया झाड़ू ,स्वच्छता का दिया संदेश    मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर कुछ न कुछ ऐसा करते हैं  |   की मिडिया का ध्यान उन पर बना रहे  | मगर इस बार उन्होंने देश के प्रधानमंत्री का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की हैं |  ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर अपने कार्यों के अनोखे अंदाज को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं  |  इस  बार मंत्री तोमर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को ने अनोखे अंदाज में मनाया  | उन्होंने मोदी के जन्मदिन  के अवसर पर चन्द्र नगर बहोड़ापुर स्थित श्मशान घाट में झाड़ू लगाई |  और  श्मशान में झाड़ू लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाये गए स्वच्छता अभियान को सफल बनाने  का संदेश दिया |  तोमर ने  कोटेश्वर मण्डल के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ श्मशान की सफाई की | इस दौरान तोमर ने कहा की | पीएम मोदी की मंशा है की देश स्वच्छ रहे  | इसी के तहत उनके जन्मदिन पर हमने सफाई अभियान चलाया है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 September 2021

 Beating

मारपीट कर वाहन लूटा, पुलिस जांच में जुटी   सिंगरौली में बच्ची की स्कूल फीस भरने जा रहे पिता पर बदमाशों ने हमला कर दिया  | और उनका वाहन लूट कर ले गए |  पुलिस मामले की जांच में जुट गई है | बैढ़न में भास्कर मिश्रा अपनी बच्ची की स्कूल फीस भरने स्कूल के पास पहुँचे ही थे कि  | कुछ  बदमाशों ने उनपर हमला कर दिया  |  बदमाशों ने भास्कर मिश्रा  की   लात घूसों से पिटाई की | और उनका वाहन लूट कर ले गए  | भास्कर मिश्रा ने इस मामले की सूचना पुलिस कोतवाली  में दी  | जहाँ पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जाँच शुरू कर दी है | बताया जा रहा है की भास्कर का वाहन टाटा कंपनी से फाइनेंस किया गया था | आशंका जताई जा रही है की  |  उनके वाहन को सीज किया गया है  | लेकिन नियम के अनुसार न्यायालय  के आदेश के बाद ही पुलिस और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में वाहन सीज किया जा सकता है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  16 September 2021

 Narottam Mishra

राहुल पर कानूनी कार्यवाही करेंगे नरोत्तम मिश्रा     मध्य्प्रदेशके गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेता  राहुल गांधी को इच्छाधारी हिंन्दू बताया  और कहा  वे अपनी सुविधा से टोपी  टीका  लगाते हैं |  धार्मिक पर्यटन पर जाते है |  फिर  उटपटांग  बात करते  हैं | मिश्रा ने कहा  अभी तक मैं मानता था कि उनमें बाल पन है लेकिन संघ के बारे में जब उन्होंने कहा तब पीड़ा हुई  | संघ को ये क्या समझ पाएंगे  | कानून विशेषज्ञों से राय लूंगा की इस पर कोई कायर्वाही की जा सकती है क्या ? गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के खिलाफ क़ानूनी कार्यवाही कर सकते हैं |  मिश्रा ने इस बात के संकेत देते हुए बताया अभी तक मैं मानता था कि राहुल गाँधी में बाल पन है लेकिन संघ के बारे में जब उन्होंने कहा तब पीड़ा हुई  | संघ को ये क्या समझ पाएंगे  | कानून विशेषज्ञों से राय लूंगा की इस पर कोई कायर्वाही की जा सकती है क्या ?उन्होंने  राहुल गांधी को इच्छाधारी हिंन्दू बताया  और कहा  वे अपनी सुविधा से टोपी  टीका  लगाते हैं |  मिश्रा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी वैश्विक नेता है | जहाँ हमारी सरकार नहीं है , वहाँ भी मोदी जी का जन्मदिन उसी उत्साह के साथ मनाया जाएगा.. देश में प्रतिदिन 37 किलोमीटर सड़कों का निर्माण हो रहा है | यह विश्व में कहीं पर भी सबसे ज्यादा है  |  उन्होंने कहा  कांग्रेस आदिवासियों की आवाज को दबाती है  | उन्हें आगे नहीं बढ़ने देती है | इतिहास गवाह है इस बात का  | हम उन्हें आगे भी बढ़ा रहे हैं  | पर्याप्त अवसर भी उपलब्ध करा रहे हैं |  आने वाले 18 सितंबर को जबलपुर में आदिवासी समाज के इतिहास पुरुषों का स्मरण  किया जा रहा है |  मिश्रा ने कहा महिला अपराधों को रोकने के लिए मध्यप्रदेश में बहुत ही सशक्त तरीके से कदम उठाए गए हैं | देश में सबसे पहले दुष्कर्मी को सजा देने के लिए फांसी का कानून लाया मध्यप्रदेश में लाया गया है  |  प्रत्येक जिले में महिला थाना है  | प्रत्येक थाने में महिला डेस्क है यहाँ घर पर बैठे - बैठे मोबाइल पर e-FIR की जा सकती है देश में सबसे पहले FIR आपके द्वार मध्य प्रदेश में प्रारंभ की गई |  हम कभी भी अपराध छुपाते नहीं है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  16 September 2021

 Kamal Patel

समर्थन मूल्य पर अक्टूबर तक चलेगी खरीदी   कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा  कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि किसानों की आय दोगुना की जाएगी  | इसी तारतम्य में धान बाजरा और ज्वार की समर्थन मूल्य पर खरीदी का प्रारंभ किया जा रहा  है जो अक्टूबर तक चलेगी   एमपी के कृषि मंत्री कमल पटेल ने बताया धान का 1940 रुपये  | ज्वार का 2738 रुपये , बाजरे का 2250 रुपये  प्रति क्वीन्टल समर्थन मूल्य घोषित किया है  | कृषि मंत्री कमल पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंन्त्री शिवराज सिंह के कुशल नेतृत्व में मध्य प्रदेश की सरकार केंद्र सरकार के साथ किसानों के कल्याण के लिए कृत संकल्पित है  |  सभी किसान   जिन्होंने भी ज्वार, धान और बाजरे की फसल लगाई थी वो आजसे अपना ऑनलाइन पंजियन करवा सकते है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  16 September 2021

 fire in showroom

लाखों का सामान जलकर हुआ ख़ाक   छतरपुर के चौक बाजार में एक साड़ी के शोरूम में भीषण आग लग गई  | जिससे दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया  |  घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के चौक बाजार की है  | जहाँ  देर रात 2  बजे अचनाक साड़ी के शो रूम में आग लग गई  | सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची  | लेकिन आग इतनी भीषण थी की  दुकान में रखा सारा सामान जलकर ख़ाक हो गया .| बताया जा रहा है की आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है | वहीं आग लगने के कारणों का पता अभी तक  नहीं चल सका | पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 September 2021

 Shivraj Singh Chauhan

 'डेंगू से जंग- जनता के संग" अभियान का आगाज   मध्यप्रदेश में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है | प्रदेशभर में इस साल अब तब डेंगू से संक्रमितों आंकड़ा 2600 तक पहुंच गया है  | अकेले सितंबर माह में ही 1200 मरीज मिले चुके हैं  | डेंगू से निपटने के लिए आम लोगों की भागीदारी बढ़ाने  की  खातिर 'डेंगू से जंग-जनता के संग" अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  किया |  उन्होंने सभ से डेंगू और कोरोना से अलर्ट रहने की अपील की  |  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह ने भोपाल के नेहरू नगर के पलकमती परिसर से "डेंगू से जंग जनता के संग" अभियान का शुभारंभ किया | उन्होंने फागिंग मशीन हाथ में लेते हुए खुद मोर्चा संभाला और धुएं का छिड़काव किया  |  इस दौरान उन्होंने कहा कि आज डेंगू का प्रकोप बढ़ा है  | मलेरिया भी आ गया  है | हम सजग रहेंगे तो इनसे भी निपट लेंगे |  हम सभी को पता है कि डेंगू और मलेरिया कैसे होता है | कूलर का पानी, टंकी में भरे  पानी में मच्छर का वहां लार्वा पनपता है | घर में लार्वा है तो उसे नष्ट करने की जिम्मेदारी रहवासियों की होती है  |  अगर डेंगू को पूरी तरह से रोकना है तो प्रदेश की पूरी जनता सावधानी रखे  |  मध्यप्रदेश में मंदसौर, जबलपुर, इंदौर में डेंगू के मामले बढ़े हैं  | मुख्यमंत्री ने कहा कि डेंगू के उपचार के लिए सभी जिला अस्पतालों में दस-दस बिस्तर के आइसोलेशन वार्ड बनाए जा रहे हैं |  आयुष्मान योजना में भी डेंगू और चिकनगुनिया रोग के निश्शुल्क उपचार का प्रविधान किया गया है  |  इस मौके पर  मुख्यमंत्री के साथ  चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, भोपाल कलेक्‍टर अविनाश लवानिया समेत कई नेता व अधिकारी मौजूद रहे  | इस दौरान मुख्‍यमंत्री ने कोरोना के प्रति प्रदेशवासियों को एक बार फिर खबरदार करते हुए कहा कि जनता का सहयोग रहा तो कोरोना की तीसरी लहर को मध्य प्रदेश में नहीं आने देंगे | लेकिन जनता से उम्मीद है कि कार्यक्रमों में सावधानी रखें |  मास्क लगाएं  | टीका जरूर लगवाएं   |  उन्होंने कहा कि भोपाल में कोरोना से बचाव के टीका का दूसरा डोज सिर्फ 40 फीसद लोगों को ही लगा है  | कई लोग पहला डोज लगवाने के बाद भूल जाते हैं  | दूसरा डोज भी अवश्‍य लगवाएं |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 September 2021

 Narottam Mishra

नरोत्तम : कमलनाथ ,दिग्विजय सिंह बुजुर्ग ट्विटर नेता हैं खंडवा में आरोपी की मौत पर TI सहित 4 पुलिसकर्मी निलंबित   मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा की | कांग्रेसी कमरे में बैठकर ट्वीट करते हैं  | ये जनता के बीच नहीं जाते हैं  | और अगर हम कुछ करते हैं तो उसका श्रेय लेने आ जाते हैं |  उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर तंज कस्ते हुए कहा की कांग्रेस के दोनों नेता बुजुर्ग ट्वीटर हो गए हैं  |  गृह म्नत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा की  | कांग्रेस जो आरोप लगाती है उस पर ना बोले तो ही ठीक है  | कांग्रेस नेता बुजुर्ग हो चुके हैं |  वे घर बैठकर ट्वीट की राजनीति करते हैं  | वो कभी जनता के बीच नहीं  जाते  | जो कार्य भाजपा की सरकार करती है उसपर ये श्रेय लेने और  सेहरा बांधने आ जाते हैं  | उन्होंने जन दर्शन यात्रा पर कांग्रेस की टिप्पणी पर कहा की  | हमारे मुख्यमंत्री और नेता जनता के बीच जाते हैं | कमलनाथ और दिग्विजय सिंह सिर्फ कह सकते हैं |  ये नेता बुजुर्ग हो चुके हैं  | उनकी शारीरिक दिक्कतें हैं | नरोत्तम मिश्रा ने कहा की कांग्रेस के ये नेता 28 उपचुनाव में भी यही कहते थे  |  उसके परिणाम सबने देखे  | कमलनाथ कहते थे की 15 अगस्त को वो झंडा फहराएंगे  लेकिन क्या हुआ | ये नेता ख़याली पुलाव पका  रहे है  |  नरोत्तम मिश्रा ने  कहा की  पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर सभी थानों में पौधरोपण का कार्य स्वच्छता अभियान की तरह किया जाएगा | जिसकी देखभाल की जिम्मेवारी थाने की होगी  | प्रमोशन के मुद्दे को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने  कहा की  मामला कोर्ट में लंबित होने की वजह से कई बार कर्मचारी बिना प्रमोशन के ही रिटायर हो रहे हैं  | इस विषय पर एक समिति बनाई गई है |   जिस में  सभी पक्षों की सहमति से इस  मुद्दे पर विचार किया जाएगा | ठोस और सार्थक पहल की कोशिश की जा रही है  | वहीँ खंडवा के एक थाने में चोरी के एक आरोपी की पुलिस कस्टडी में मौत पर उन्होंने कहा की | टीआई सहित चार पुलिस कर्मी निलंबित कर दिए गए हैं  |  मामले की जांच की जा रही है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  14 September 2021

 Uma Bharti

साल में एक बार  राधा अष्टमी पर खुलता है राधा मंदिर   पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती विदिशा पहुंची  | जहां उन्होंने नंदवाना स्थित राधा रानी के मंदिर में पहुंचकर दर्शन और भजन कीर्तन  किये  | उमा भारती ने कहा की  |  राधा रानी की वजह से ही विदिशा की चारों तरफ पहचान है  |  विदिशा के नंदवाना में राधा रानी का एक मंदिर स्थापित है  | जो साल में सिर्फ राधाष्टमी पर एक बार ही दर्शन के लिए खोला जाता है.| बाकी पूरे साल गुप्त रूप से मंदिर में पूजा-अर्चना होती है |  पूर्व मुख्यमंत्री  उमा भारती ने विदिशा पहुंचकर राधा रानी के दर्शन किये  | इस दौरान उन्होंने कहा की | कोरोना के कारण पिछली बार वे  बरसाना नहीं जा पाई थी | . जब उन्हें विदिशा में राधा रानी के ठीक उसी प्रकार के दिव्य रूप के दर्शन मिलने की उम्मीद दिखी तो वे यहां आई हैं | उन्होंने यह भी कहा कि विदिशा धन-धान्य, धार्मिक आस्था और राजनीतिक रूप में देश में अपनी अलग पहचान रखता है.| संभव है कि राधा रानी के प्रभाव से ही विदिशा की पहचान चारों तरफ फैली  है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  14 September 2021

 Uma Bharti

साल में एक बार  राधा अष्टमी पर खुलता है राधा मंदिर   पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती विदिशा पहुंची  | जहां उन्होंने नंदवाना स्थित राधा रानी के मंदिर में पहुंचकर दर्शन और भजन कीर्तन  किये  | उमा भारती ने कहा की  |  राधा रानी की वजह से ही विदिशा की चारों तरफ पहचान है  |  विदिशा के नंदवाना में राधा रानी का एक मंदिर स्थापित है  | जो साल में सिर्फ राधाष्टमी पर एक बार ही दर्शन के लिए खोला जाता है.| बाकी पूरे साल गुप्त रूप से मंदिर में पूजा-अर्चना होती है |  पूर्व मुख्यमंत्री  उमा भारती ने विदिशा पहुंचकर राधा रानी के दर्शन किये  | इस दौरान उन्होंने कहा की | कोरोना के कारण पिछली बार वे  बरसाना नहीं जा पाई थी | . जब उन्हें विदिशा में राधा रानी के ठीक उसी प्रकार के दिव्य रूप के दर्शन मिलने की उम्मीद दिखी तो वे यहां आई हैं | उन्होंने यह भी कहा कि विदिशा धन-धान्य, धार्मिक आस्था और राजनीतिक रूप में देश में अपनी अलग पहचान रखता है.| संभव है कि राधा रानी के प्रभाव से ही विदिशा की पहचान चारों तरफ फैली  है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  14 September 2021

  illegal sand

3 करोड़ 60 लाख रुपये का मशरूका जब्त   उमरिया में अवैध उत्खनन को लेकर पुलिस ने कार्रवाई  करते हुए  | तीन करोड़ साठ लाख रुपये का सामन  जब्त किया है | पुलिस ने चेतावनी दी है की जिले में किसी भी तरह के अवैध उत्खनन पर कड़ी कार्यवाई की जायेगी  |  थाना मानपुर के ग्राम बल्हौड में रेत के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई की गई |  एडिशनल डीजीपी  शहडोल जोन डीसी सागर ने बताया कि मानसून सत्र की अवधि 15 जून से एक अक्टूबर निर्धारित की गई है | मानसून सत्र की अवधि में समस्त रेत खदानों, रेत पारित नदी-नाले घाटों में खनन के कार्य को  पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है |  इसके बावजूद नदी-नालों से रेत की निकासी की जा रही थी |  लगातार सोन नदी से अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन करने की शिकायतें प्राप्त हो रही थी   हाईवे रोड के किनारे अवैध रूप से सोन नदी से चोरी से रेत निकालकर भंडारण किया जा रहा था |   जिसपर  पुलिस टीम गठित कर कार्रवाई की गई | और  तीन पोकलेन मशीन, चार ट्रक व रेत जब्त की गई है |  इस सबकी कीमत  तीन करोड़ 60 लाख रुपये  है  |  गौरतलब है की मशीनों के माध्यम से उत्खनन करने वालों ने नदी की धार की दिशा और दशा दोनों बदलने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है |  नदी के तटों को मशीनों से  करीब चार किलोमीटर की लंबी सड़क बनाकर रेत   निकाली जा  रही  थी |  निर्धारित कंपनियां भी यहाँ अवैध उत्खनन में लिप्त हैं |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  14 September 2021

Neha Bagga

बग्गा :कमलनाथ ने कभी गांव ,धूल ,धूप ,गरीब नहीं देखा   भाजपा प्रवक्ता नेहा बग्गा ने कहा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  जनता के हर सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहे हैं |   आज भी निरंतर प्रदेश के विकास के लिए काम कर रहे हैं  |  यही कारण है कि जनता ने उन्हें स्वयं  'पांव-पांव वाले भैया' की उपाधि दी है  | इस दौरान नेहा बग्गा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा |  नेहा बग्गा ने कहा की ट्विटर पर चिड़िया उड़ाने वाले कमलनाथ  भूल गए कि  |  15 माह में जब भी ओला-पाला अतिवृष्टि की परिस्थिति बनी कमलनाथ  ने वल्लभ भवन की पांचवीं मंजिल से बाहर तक झांक के नहीं देखा  |  सागर में एक दलित की जलाकर हत्या कर दी गई पर कमलनाथ उसके हत्यारे को नहीं पकड़ पाए  | दो छोटे मासूम बच्चों का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी गई पर कमलनाथ कभी संवेदना प्रकट करने के लिए उसके परिवार के साथ नहीं खड़े हुए | बग्गा ने कहा  कमलनाथ वह है जिन्होंने ना कभी गांव देखा ना धूल देखी ना धूप देखी ना गरीब  देखी  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 September 2021

 hemp smuggler

गांजे की कीमत 57 लाख 50 हजार रुपये   भोपाल में  कोलार पुलिस ने तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है | गांजा तस्करों के पास से  230 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है |  जिसकी कीमत करीब सत्तावन लाख पचास हजार रुपये बताई जा रही है | इस गांजे को केले के बीच में छुपकर तस्करी किया जा रहा था |  भोपाल पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करों  के विरूद्ध अभियान   चलाया जा रहा है |  जिसके तहत  कोलार थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है  | कोलार पुलिस ने गांजा तस्करों के खिलाफ 20 दिन में ये दूसरी कार्रवाई की  है  | पुलिस ने  गांजा तस्करों से 230 किलो ग्राम गांजा जब्त किया है  | जिसकी  अंतर्राष्ट्रीय कीमत सत्तावन लाख पचास हजार रूपये है |  बताया जा रहा है की मंडीदीप से आने वाले वाहन की जब चेकिंग की गई तो गांजे 46 पैकेट मिले |  आरोपियों ने  पूछताछ में बताया की  ... कि   राजमुंद्री  आंध्र प्रदेश से गांजा लाकर भोपाल व उसके आसपास के क्षेत्रों मे फुटकर मे बेचा जाना था |  पुलिस ने तीनों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है  |  ये तस्कर केले के बीच छिपाकर गंजे की तस्करी कर रहे थे  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 September 2021

 khushi ke golgappas

ठेले वाले ने लोगों को फ्री खिलाए 50 हजार गोलगप्पे   आमतौर पर लोग बेटी के पैदा होने पर उतना खुश नहीं होते जितना बेटे के लेकिन भोपाल में एक पानीपुरी वाले के यहाँ बेटी हुई तो उसने लोगों को पचास हजार रुपये के गोलगप्पे फ्री में खिलाये और अपनी ख़ुशी का इजहार किया   कोलार के दानिशकुंज निवासी अंचल गुप्ता ने बेटी आने की खुशी कुछ अलग ढंग से मनाई | उन्होंने   लोगों को  निशुल्क पानीपूरी खिलाई | इसके लिए उन्होंने पहले 50 हजार फुल्की और उनका पानी तैयार किया  |  उसके बाद हर आने-जाने वाले को टेंट लगाकर फुल्की खिलाईं  | इसके लिए 10 स्टॉल लगाए गए थे  |  लोगों ने जमकर फुल्की का आनंद उठाया |  महिलाओं, बच्चों व बड़े-बुजुर्गों ने भरपेट फुल्की खाकर अंचल गुप्ता को बेटी के आगमन की   बधाई दी  | अंचल गुप्ता को बधाई देने क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर शर्मा भी पहुंचे  | उन्होंने कहा कि बेटी के आगमन की खुशी मनाने का यह तरीका बहुत अच्छा लगा  | यह बेटी बचाओ व बेटी पढ़ाओ अभियान को बढ़ावा देने का जीता-जागता उदाहरण है  | घर में लक्ष्मी आने की खुशी में ऐसे ही लोगों को खुशयिां मनानी चाहिए, जिससे बेटियों को बचाया जा सके |  अंचल गुप्ता बीते 14 साल से कोलार के बंजारी मुख्य मार्ग पर  गोलगप्पे  का स्टॉल लगा रहे हैं | उन्होंने बताया कि समाज में आज भी कई लोग बेटियों को मां की कोख में मार देते हैं  | आए दिन ऐसी घटनाएं समाचार पत्रों में पढ़ने को मिलती हैं  |  इससे ऐसा लगता है कि आखिर हम किस समाज में जी रहे हैं कि बेटियों को जन्म से पहले ही मार दिया जाता है  | इसी के चलते मैंने संकल्प लिया था कि घर में बेटी होगी तो लोगों को निश्शुल्क फुल्की खिलाऊंगा |   17 अगस्त को बेटी का आगमन हुआ |  इसके लिए पहले 50 हजार फुल्की बनाई, उनक पानी बनाया  | अन्य सामग्री तैयार की लोगों को दिक्कत न हो, इसलिए टेंट लगाकर लोगों को फुल्की खिलाईं  |  फुल्की खिलाकर एक अनोखा काम करना था तो बेटी का नाम अनोखी रख दिया  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 September 2021

 illegal weapons

तीन बंदूक ,10 जिंदा कारतूस बरामद ,जांच शुरू   मध्यप्रदेश  के सबसे बड़े रेलवे जंक्शन इटारसी में अवैध हथियार से भरा लावारिस बैग मिला |   आशंका है कि ये  अवैध हथियार की तस्करी या कोई बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी थी  |  इटारसी में अवैध हथियार से भरा   बैग मिलने से हड़कंप मच गया  |  जीआरपी ने  हथियार तस्करी, चोरी, लूट या बड़ी कोई वारदात की होने की आशंका के चलते जांच  शुरू कर दी है |  आरपीएफ के नया यार्ड थाना के एसआई गोपाल मीना और वरिष्ठ आरक्षक दिनेश कौशल इटारसी रेलवे स्टेशन से करीब दो किमी दूर जुझारपुर आउटर पर गश्त कर रहे थे  | तभी  रेलवे ट्रैक किनारे  काले रंग का लावारिस बैग पड़ा मिला | जिसे खोलकर देखने पर कंबल और कपड़े में लपटी तीन बंदूक और बॉक्स में 10 जिंदा कारतूस रखे मिले  |  तत्काल जीआरपी इटारसी को इसकी सूचना दी गई | मामले में अवैध हथियारों को जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है |  वहीं हथियार लाइसेंस बताये जा रहे हैं |  हथियार मालिक का पता लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  12 September 2021

 Avinash Lavania

वार्डों में एन्टी लार्वा के छिड़काव के साथ सर्वे   भोपाल में डेंगू के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है | डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है  | भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बताया की सभी वार्डों में एन्टी लार्वा के छिड़काव के साथ सर्वे किया जा रहा है |  डेंगू के बढ़ते मामलों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है  | जिला प्रशासन और नगर निगम की टीमें लार्वा मिलने पर फाइन की कार्यवाही भी कर रहा है |  बढ़ते डेंगू के मामलों पर कलेक्टर अविनाश लवानिया का कहना है की सभी वार्डों में एन्टी लार्वा के छिड़काव के साथ सर्वे किया जा रहा है |  जहां भी लार्वा पाया जाता है | उसे नष्ट करने का काम किया जा रहा है  |  इसके अलावा लापरवाही बरतने वालो के खिलाफ 500 से हज़ार तक का जुर्माना लगाया जा रहा है | कलेक्टर ने लोगों से अपील करते हुए घरों में रखे पुराने सामानों में पानी जमा नहीं करने की सलाह दी  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  12 September 2021

  National Lok Adalat

29 हजार से अधिक प्रकरणों  के होंगे समाधान   भोपाल में  नेशनल लोक अदालत की शुरुआत हुई है | लोक अदालत को राष्ट्रीय पर्व की तरह मनाया जा रहा है | भोपाल के 54 और बैरासिया की 4 खंडपीठ में  पक्षकारों के बीच समझौते को लेकर चर्चा होगी |  लोक अदालत में भोपाल में 29 हजार से अधिक प्रकरणों में समाधान होने की संभावना है |  जिला एवं सत्र न्यायाधीश  गिरिबाला सिंह ने कोर्ट परिसर में दीप प्रज्वलन कर इसकी शुरुआत की.. लोक अदालत में विदेश में रहने वाले पक्षकार को अपनी बात रखने के लिए ऑनलाइन सुविधा दी गई है | साथ ही लोक अदालत में पक्षकारों को पौधा देकर सम्मानित किया जा रहा है | इसमें राजस्व, सिविल,पारिवारिक विवाद, सर्विस मैटर,विद्युत, एक्सीडेंट क्लेम प्रकरण, श्रम संबंधी प्रकरण, चेक बॉउन्स जैसे मामलों के निपटाने के प्रकरण शामिल है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  12 September 2021

   Uma Bharti

साध्वी से हारने के बाद भी दिग्विजय को समझ नहीं आया बदजुबानी के कारण हिन्दू ,मुसलमान उनसे नफरत करते हैं   पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेत्री उमा भारती ने  राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के आरएसएस और तालिबान वाले बयान को लेकर कहा की  दिग्विजय सिंह की जीभ ही उनकी सबसे बड़ी दुश्मन है |  उमा भारती ने कहा दिग्विजय सिंह साध्वी प्रज्ञा से लाखों मतों से चुनाव हारे  है | फिर भी सीख नहीं ले रहे |  उमा भारती सीहोर में गणेश मंदिर में दर्शन करने पहुंची थीं |  पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने दिग्विजय सिंह के बयान को आड़े हाथों लेते हुए कहा की | दिग्विजय सिंह की बदजुबानी की  वजह से उनसे हिन्दू और मुसलमान दोनों नफ़रत करते  है |  दिग्विजय सिंह की जीभ ही उनकी सबसे बड़ी दुश्मन है |  दिग्विजय का और कोई दुश्मन नहीं है | साध्वी प्रज्ञा से चुनाव हारने के बाद भी उन्हें समझ नहीं आया  |  उन्होंने कोई सीख नहीं ली  | अफगानिस्तान को लेकर उन्होंने कहा भाग्य की बात है की  जिस समय तालिबानी आये उस समय भारत में नरेंद्र मोदी जैसे प्रधानमंत्री है  | तालिबान संकट का देश में कोई प्रभाव नहीं होगा | क्योंकि देश का नेतृत्व मोदी जैसे मजबूत नेता के हाथ में है  | इस दौरान उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी को लेकर कहा की  | ओवैसी से देश में सबसे ज्यादा मुसलमानो को ही नुकसान हो रहा है  | ओवैसी को समझना चाहिए की उनके पिता की तरह वे बने |  बांटने की राजनीति ना करें  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 September 2021

 cake with sword

जन्मदिन का वीडियो सोशल मीडिया में लाइव किया गया   होशंगाबाद में बीजेपी नेता राजेन्द्र साध ने तलवार से केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया  | इस दौरान एक युवक ने बन्दूक से भी फायर किया जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है |  बीजेपी नेता  ,  विधायक प्रेमशंकर वर्मा के भांजे  है |  सिवनीमालवा थाने से महज दो सौ मीटर दूर विधायक प्रेमशंकर वर्मा के भांजे और  उनके प्रतिनिधि राजेंद्र साध ने जन्मदिन के मौके पर खुलेआम सड़क पर तलवार से केक काटा  | और  हवाई फायर किया   | बुधवार रात 12 बजे रोड पर जन्मदिन मनाने का वीडियो फेसबुक पर लाइव चलाया गया  | वीडियो में साध तलवार से छह केक काटते नजर आ रहे हैं  |  वहीं उनका बेटा रिवॉल्वर से फायरिंग कर रहा है  |  जन्मदिन के जश्न में चूर विधायक प्रतिनिधि ने अपने हाथ में रिवाल्वर लेकर फायरिंग का प्रयास किया था  | लेकिन उनसे लॉक नहीं खुला | जिसके बाद फिर से बेटे ने पांच फायर किए  |  विधायक प्रतिनिधि की जन्मदिन की पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद हलचल मच गई  |  सिवनी मालवा एसडीओपी सौम्या अग्रवाल को  इस ममले की जानकारी ही नही है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 September 2021

 student award

इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता में मिला पहला स्थान   एक बार फिर होशंगाबाद जिले की बेटी ने देश में प्रदेश का  नाम रौशन किया है |  शिक्षा विभाग द्वारा विज्ञान के क्षेत्र में होने वाली इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता में पिपरिया के डोकरी खेड़ा गांव की छात्रा नवश्री ठाकुर का मॉडल देश में प्रथम स्थान पर आया है  |  जिला शिक्षा अधिकारी रवि बघेल ने बताया कि छात्रा नवश्री ठाकुर ने  देशभर के 500 प्रतिभागियों के मॉडल को पीछे छोड़ा और  प्रथम स्थान प्राप्त किया  | छात्रा ने  आठवीं क्लास में वर्ष 2019-20 के  मल्टी यूज़फुल किचन मशीन का मॉडल अपलोड किया था |  मल्टी यूजफुल किचन मशीन का मॉडल सागौन की लकड़ी से बनाया गया है  | इसमें बिजली की आवश्यकता नहीं होती |  मशीन का वजन 6.5 किलोग्राम है |   इससे एक बार में रोटी बेल सकते हैं साथ ही जूस निकाल सकते हैं  , सलाद बना सकते हैं ,गरम मसाला सहित करीब 25 कामो को किया जा सकता है |  तीन महीने की मेहनत के बाद यह मशीन तैयार हो सकी है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 September 2021

 Hindi Pakhwada

लोगों ने रखे अपने विचार ,कोरोना टीका लगवाने की अपील   एनटीपीसी सिंगरौली सुपर थर्मल पावर स्टेशन में  हिन्दी पखवाड़े का आयोजन  किया गया |  जिसमे  स्थानीय पंचायतों के ग्राम प्रधान के साथ मीडिया के   प्रतिनिधि शामिल हुए  |   सिंगरौली सुपर थर्मल पावर की  मानव संसाधन टीम द्वारा हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया गया |  इस दौरान आयोजन में  लोगों ने हिंदी भाषा को लेकर अपने विचार रखे  | और कार्यक्रम की सराहना की | इस मौके पर बताया गया की  बिजली विभाग ने कोरोना काल में लोगों की बड़ी मदद की  |  बिजली विभाग  के कर्मचारी और पूरा विभाग इस दौरान लोगों को बिजली की समस्या ना हो |  इसके लिए लगातार कार्य करता रहा |  कार्यक्रम में सभी से  कोरोना टीका लगवाने के अपील के साथ कोरोना नियमों का पालन करने की सलाह दी |  इसके साथ ही लोगों को नशे से दूर रहने की समझाइश दी भी  गई  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 September 2021

 criminal proceedings

बदमाशों के मकान तोड़ने की  कार्रवाई शुरू   छतरपुर में आये दिन आपराधिक घटनाये बढ़ती जा रही  हैं  |  जिसको लेकर पुलिस ने अब कठोर कदम उठाने शुरू कर दिए हैं  | प्रशासन ने  अपराधियों पर कार्रवाई करते हुए गुंडों बदमाशों के मकान गिरा दिए  |  छतरपुर में अपराधियों की अब खैर नहीं  | प्रशासन और पुलिस ने शहर के ट्रांसपोर्ट नगर के आसपास अपराधियों  के मकान गिराने की कार्रवाई शुरू कर दी  |  पिछले दिनों ट्रांसपोर्ट नगर में फायरिंग करने वाले राकेश यादव पर प्रशासन ने कार्रवाई की | और जेसीबी की मदद से उसका मकान गिरा दिया  | इस दौरान भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा |  कार्रवाई के दौरान  ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 September 2021

 criminal proceedings

बदमाशों के मकान तोड़ने की  कार्रवाई शुरू   छतरपुर में आये दिन आपराधिक घटनाये बढ़ती जा रही  हैं  |  जिसको लेकर पुलिस ने अब कठोर कदम उठाने शुरू कर दिए हैं  | प्रशासन ने  अपराधियों पर कार्रवाई करते हुए गुंडों बदमाशों के मकान गिरा दिए  |  छतरपुर में अपराधियों की अब खैर नहीं  | प्रशासन और पुलिस ने शहर के ट्रांसपोर्ट नगर के आसपास अपराधियों  के मकान गिराने की कार्रवाई शुरू कर दी  |  पिछले दिनों ट्रांसपोर्ट नगर में फायरिंग करने वाले राकेश यादव पर प्रशासन ने कार्रवाई की | और जेसीबी की मदद से उसका मकान गिरा दिया  | इस दौरान भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा |  कार्रवाई के दौरान  ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 September 2021

 video viral

पन्ना ले जा रहे आरोपियों को सतना पुलिस ने रोका     चैन स्नेचिंग के आरोपियों को पकड़ने का श्रेय लेने के लिए   दो जिलों की पुलिस में होड़ मच गई  | बताया जा रहा है की आरोपियों को पन्ना पुलिस ने गिरफ्तार किया था |  लेकिन पन्ना ले जाते वक़्त  सतना पुलिस ने आरोपियों को गाडी से उतार लिया  |  चोरों के पकड़ने का श्रेय लेने का वीडियो सोशल मीडिया में अब जमकर वायरल हो रहा है  |  दरअसल पन्ना और सतना जिले में लगातार चैन स्नेचिंग की वारदातें  हो रही है  | दोनों जिलों की पुलिस अपराधियों को पकड़ने का प्रयास भी कर रही है |   इस बीच पन्ना पुलिस ने चित्रकूट से 3 आरोपियों को धर दबोचा |  यह तीनों आरोपी बावरिया गैंग उत्तर प्रदेश के शामली जिले के हैं |  पन्ना पुलिस गाड़ी में आरोपियों को ले जा रही थी  | तभी चित्रकूट पीली कोठी के पास सतना पुलिस ने  गाड़ी रुकवाकर तीनों आरोपियों को जबरदस्ती उतार लिया  |  पन्ना और सतना पुलिस के बीच चोरों को पकड़ने का श्रेय लेने की होड़ लग गई  |  इस दौरान दोनों जिलों की पुलिस आपस में ही भिड़ गई |  जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है | इस मामले में पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 September 2021

 online fraud

ठगी गिरोह ने 20 बार में खाते से निकाले करीब एक लाख     यदि आप भी फोन पे के माध्यम से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के बाद रिवॉर्ड पाने का लालच रखते हैं तो सावधान हो जाइए |  थोड़ा सा लालच आप को बड़ा नुकसान दे सकता है  दरअसल ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह ने ठगी का नया तरीका अपनाया है |  अब बगैर OTP, कार्ड या अकाउंट डिटेल मांगे ही लोगों को ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाया जा रहा है | ऐसा ही मामला होशंगाबाद से भी सामने आया है .|  बंजारा टाउन फेपरताल निवासी पीड़ित नंदलाल भलावी SPM होशंगाबाद में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी है |   नंदलाल भलावी ने बताया कि 5 सितंबर को पोता मेरे मोबाइल से ऑनलाइन क्लास ले रहा था | उसी दौरान मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आया  | और  कहा गया कि आपको फोन पे पर रिवार्ड्स आया है | उसे OK कीजिए |  पोते ने कॉल आने और रिवार्ड्स की बात मुझे बताई |  फिर पोते ने ओके कर दिया  | फोन पे में  बार-बार रिवार्ड्स आते रहे  | कुछ देर बाद जब मैंने मोबाइल हाथ में लिया तो  HDFC बैंक बचत खाते से रुपए निकलने के 20 मैसेज थे |  जिसमें से 4000, 4800 रुपए के अलग-अलग निकालने के मैसेज थे |  यह देख मैं चौंक गया | तुरन्त बैंक खाता सीज करवाया |  खाते से रुपए निकालने के बाद भी सोमवार को बार-बार ठग के कॉल आए |  जिसकी शिकायत पीड़ित नंदलाल भलावी ने एसपी ऑफिस, कोतवाली थाने और साइबर सेल शाखा में की है  |  नंदलाल ने बताया कि 20 बार में खाते से 98900 रुपए निकाले गए |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 September 2021

 Narottam Mishra

नरोत्तम मिश्रा बोले -बिजली संकट से जल्द निपट लेंगे   एमपी के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने  जावेद अख्तर के बयानों पर कहा  मुनव्वर राणा की परछाई पड़ गई है  | तभी  जावेद अख्तर इस तरह की बात कर रहे हैं |  मिश्रा ने कहा उनकी सरकार बिजली संकट से जल्द निपट लेगी  |  गृह एवं जेल मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बताया एमपी में कोरोना के 11 नए मामले सामने आए हैं। इनमें जबलपुर के 5 मामले है | ठीक होने वालों की संख्या 13 है | भोपाल  में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर मिश्रा ने कहा अपराधी चयनित हुए हैं जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे  | संघ को लेकर जावेद अख्तर के बयान पर  उन्होंने कहा  मुनव्वर राणा की परछाई पड़ गई है जावेद अख्तर पर तभी  इस तरह की बात कर रहे हैं  |  मध्यप्रदेश में गहराते बिजली संकट और भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी के बयान पर उनका कहना है कि  जल्दी निपटा लेंगे बिजली के संकट  से |  पूर्व राज्यपाल अज़ीज़ कुरैशी पर fir होने पर गृहमंत्री का कहना है  कांग्रेस के जो नेता  अमर्यादित भाषा का उपयोग कर रहे हैं | असंसदीय आचरण करते हैं वे अपने बारे में सोचें |   कुरैशी सम्माननीय हैं पर उन्हें इस तरह के शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए |  देश में जाति और समाज को बांटने की राजनीति कांग्रेस कर रही है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 September 2021

 Arun Yadav

संघ विचारधारा का एजेंडा हो रहा है लागू   कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने कहा देश में जबरन संघ विचारधारा को  लागू  करने का सुनियोजित एजेंडा भाजपा सरकारें चला रही हैं | यादव ने कहा गाँधी के हत्यारे गोडसे के बारे में भी पढ़ाया जाना चाहिए  |  कांग्रेस नेता अरुण यादव ने भाजपा सरकारों पर  निशाना साधा और कहा देश में जबरन संघी विचारधारा को लागू करने का एक सुनियोजित एजेंडा चल रहा है   | जहाँ भाजपा की सरकारें है वहाँ ये एजेंडा लागू करना चाहते है, अगर हेडगेवार को पढ़ा रहे है तो नाथूराम गोडसे को भी पढाईये।  जिसने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की हत्या की थी, उसके बारे में भी बताइए  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 September 2021

 bull on the roof

चार घंटे की मशक्क्त के बाद बैल को बांधकर उतारा   छतरपुर में लोगों की नज़रों से बचते हुए एक बैल मकान की छत पर हुन्छ गया  | लोगों ने बैल को छत पर देखा तो हड़कंप मच गया | बड़ी मशक्क्त के बाद इस बैल को बांधकर छत से निचे उतारा गया  |  घुवारा में सागर टीकमगढ़ रोड पर स्थित एक घर की छत पर एक आवारा बैल चढ़ गया | जिससे पूरे मोहल्ले में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई  | स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना गौ सेवको को दी, जिसके बाद गौसेवकों और स्थानीय लोगो ने कड़ी मशक्कत के बाद रेस्कयू कर बैल को  नीचे उतारा | यह बैल काफी हट्टा-कट्टा था |  जिसकी वजह से रेस्कयू में 4 घंटे लग गए  | गौसेवकों ने रस्सियों से बांधकर इस बैल का रेस्कयू किया  | यह बैल मकान की छत पर कई घंटों खड़ा रहा और ये वापस सीढ़ियों से नीचे नहीं उतर पा रहा था  | ये बैल कब और कैसे छत तक पहुँच गया इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 September 2021

 Narottam Mishra

पुनर्घनत्वीकरण योजना के तहत 57.09 करोड़ के होंगे कार्य मप्र गृह निर्माण मंडल कमिश्नर भरत यादव  रहे मौजूद   गृह मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्रा ने अपनी विधानसभा क्षेत्र दतिया में प्रस्तावित विकास कार्यो के लिए  |  मध्य प्रदेश  गृह निर्माण मंडल कमिश्नर भरत यादव के साथ शहर की सड़कों पर निरीक्षण किया  | उन्होने 7 हजार 9 सौ 30 वर्ग मीटर की 57  करोड़ की लागत के  शासकीय निर्माण कार्यो के संबंध में स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा आमजन से भी चर्चा कर सुझाव मांगे  |  ग्रह मंत्री नरोत्तम मिश्रा अपनी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों का जायजा लिया | इस  दौरान म.प्र. गृह निर्माण मंडल के कमिश्नर  भरत यादव, कलेक्टर  संजय कुमार, पुलिस अधीक्षक  अमन सिंह राठौर सहित अधिकारी और  जनप्रतिनिधि मौजूद रहे | इस मौके पर उन्होंने कहा की |  योजना के तहत् प्रस्तावित निर्माण कार्यो में 40 एनजीओ एवं 40 जीएडी पूल के आवासों का निर्माण किया जायेगा  |  योजना के तहत् पुलिस चैकी, नवीन एसडीओपी कार्यालय, डीएसपी अजाक्स कार्यालय, डीएसपी महिला प्रकोष्ठ कार्यालय, रक्षित निरीक्षक कार्यालय, ओडीटोरियम, इनडोर स्टेड़ियम एवं पीजी काॅलेज में सपोर्ट फेसीलिटी के साथ बस स्टैण्ड़ एवं अन्य निर्माण कार्य भी शामिल है | नरोत्तम मिश्रा ने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ कई स्थानों का  निरीक्षण किया |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 September 2021

 Omprakash Saklecha

अब भी 80 फीसद ब्यूरोक्रेसी से चलती है सरकार   मध्यप्रदेश में सत्ता का सञ्चालन  मंत्री नहीं आईएएस अफसर कर रहे हैं  | प्रदेश में ब्यूरोक्रेसी  के मनमाने रवैये को लेकर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने स्वीकार किया कि सरकार अब भी 80 प्रतिशत ब्यूरोक्रेसी से चलती है  | आप इससे इन्कार करें, शिकायत करें पर कुछ हासिल नहीं होगा   |  शिवराज सरकार के एक मंत्री ने ही सरकार की पोल खोल के रख दी है  | इनका कहना है 80  फीसदी सरकार चलने का काम अफसर कर रहे हैं  | लघु उद्योग भारती  के  वार्षिक प्रादेशिक सम्मेलन के दूसरे दिन  सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा   सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे | इसी दौरान उन्होंने  कहा   सरकार अब भी 80 प्रतिशत ब्यूरोक्रेसी से चलती है |  आप इससे इन्कार करें, शिकायत करें पर कुछ हासिल नहीं होगा  |  इससे पूर्व लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधियों ने सखलेचा से समय पर काम नहीं होने और अधिकारियों द्वारा प्रोजेक्ट में लेटलतीफी करने की शिकायत की थी  | जब मंत्री सम्मेलन को संबोधित करने आए तो उन्होंने उद्योगों के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी और साथ ही ब्यूरोक्रेसी को लेकर बयान दिया  | उन्होंने  कहा   कामकाज की गति धीमी होने के कारण इंडस्ट्री को दिक्कत होती है |  उनका काम प्रभावित होता है  | हम कोई रास्ता निकालेंगे | सकलेचा ने यह भी कहा कि ब्यूरोक्रेसी के पास अकेले जाते हो तो सुनवाई नहीं होती है  | आप एसोसिएशन बनाकर जाओ तो काम जल्दी होते हैं  |  सकलेचा के बयान पर प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री  केके मिश्रा ने कहा कि हम जो आरोप लगाते थे कि प्रदेश में अफसरशाही हावी है, उसका उत्तर मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा जी ने दे दिया  है  | उन्होंने स्वीकार किया कि प्रदेश को अफसर चला रहे हैं  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 September 2021

 murder of merchant

अपराधियों के हौसले बुलंद ,जनता में डर का माहौल   छतरपुर मे बदमाशों के हौसले बुलंद है |  सिविल लाइन थाना क्षेत्र मे एक व्यापारी की घर के अंदर घुसकर बदमाशों ने  हत्या कर दी | छतरपुर मे अचानक अपराध  की घटनाएं बढ़ने से जहां  अपराधियों के हौसले बुलंद हैं  | वहीं आम जनता में डर का माहौल  है  |  सटई रोड़ पर ज्योति कालोनी मे  बोरिंग का कार्य करने वाले  व्यापारी चंदू शिवहरे की घर के अंदर धारदार हथियार से हत्या कर दी गई  | मृतक व्यापारी चंदू अपने घर मे अकेले रहता था  | उसकी पत्नी मायके गई हुई  थी  | सुबह अचानक किसी व्यक्ति ने घर का गेट खुला देखा तो घर के अंदर खून से लथपथ चंदू का शव पडा था  |  जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई  | मौके पर पुलिस के आलाधिकारी और एफ एस एल की टीम पहुंची और शव की जांच शुरु कर दी  | डॉग स्कॉट की टीम भी मौके पर  पहुंची  | लेकिन हत्या का कोई सुराग नही लग सका  | शव को देखकर लग रहा है जैसे हत्यारे के बीच मृतक व्यापारी का संघर्ष हुआ हो  | पुलिस के आलाधिकारी अभी हत्या की वजह बताने से बच रहे है | उनका कहना है की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या की वजह.स्पष्ट हो सकती है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 September 2021

 fashion show

गड्ढों में चलकर फैशन शो किया गया   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के भोपाल की सड़कें ठीक करने के निर्देशों को अधिकारीयों ने हवा में उड़ा दिया है  | सड़कों की खराब हालत से लोग इस कदर परेशान हैं कि  सरकार और प्रशासन को नींद से जगाने के लिए महिलाओं को सड़क के गढ्ढों में रैम्प वॉक करना पड़ा | लेकिन लगता है अधिकारीयों को अब न लोगों की परवाह है और न सरकार की  |  भोपाल  की जर्जर सड़कों को लेकर हर कोई परेशान है | मुख्यमंत्री के सड़कें तत्काल ठीक किये जाने के निर्देशों को अधिकारीयों ने कचरे में फैंक दिया है  | सड़को की दुर्दशा से परेशान महिलाओं ने शिवराज सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है |  दानिश नगर कालोनी की महिलाएं एक अनोखा प्रदर्शन  कर   सड़कों के गड्ढों पर रैंप वॉक  किया |  इस समय 80 प्रतिशत सड़कें  भगवान् भरोसे हैं | महिलाओं ने सड़कों की जर्जर हालत बयां करते हुए सरकार विरोधी नारेबाजी भी की  |  दानिश नगर  की अंशु गुप्ता ने बताया कि दानिश नगर कॉलोनी में 450 से ज्यादा घर है  | सैकड़ों प्लाट भी है  |  बावजूद यहां की सड़कें जर्जर है |   बारिश के दौरान तो पैदल गुजरना तक मुश्किल हो गया है | लोग गड्ढों का शिकार बनकर  घायल हो रहे हैं  |  लेकिन सरकार और प्रशासन को लोगों की समस्याओं से क्या लेना देना  | अब लोगों का गुस्सा फूट रहा है  जगह जगह   सड़क के अलावा पानी, बिजली, नाली आदि की समस्या  को लेकर लोग प्रदर्शन कर रहे हैं  | नगर निगम प्रापर्टी समेत अन्य टैक्स  लोगों से वसूलता है लेकिन जान सुविधाओं पर ध्यान नहीं देता है |  खयाब सड़कों की सीएम हेल्पलाइन पर भी कई बार शिकायतें की गई लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा है | उल्टा लोगों के मोबाइल पर मैसेज आया कि समस्या का निराकरण कर दिया गया है जबकि आज तक गड्ढे नहीं भरे गए है | महिलाओं ने रणनीति बनाई है जहाँ सैरकार सड़कें ठीक नहीं करेगी वहां सबका ध्यान आकर्षित करने के लिए सड़कों पर फैशन शो किये जायेंगे  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 September 2021

 Narottam Mishra

किसानों को निःशुल्क बांटे कृषि उपकरण   मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने  दतिया में   और  अनुसूचित जाति एवं जनजाति के किसानों को 10 लाख की लागत के कृषि उपकरण निशुल्क वितरित किये |   इस दौरान नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि किसानों को सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक होना  चाहिए नरोत्तम मिश्रा ने कहा की भाजपा सरकार हर गरीब पिछड़े तथा अंतिम छोर के व्यक्ति की चिंता कर रही है | उन्हें योजनाओं के माध्यम से लाभ दे रही है | इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के नेताओं को निशाने पर लेते हुए कहा की |  ये बहुजन समाज पार्टी केवल चुनाव के समय आती है |  बाढ़ आपदा जैसी परेशानी आती है तो बहुजन समाजवादी पार्टी और उनके नेता कहीं दिखाई नहीं देते  |  यह समाज में लोगों को बरगलाने और दंगे कराने का काम करते हैं | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 September 2021

 Anganwadi Assistant Memorandum

सीएम के नाम ज्ञापन ,मांगें नहीं माने जाने पर आंदोलन   सतना में  आंगनबाड़ी सहायिका और  रसोइया माताओं की मांगों को लेकर  रैली निकाल कर  मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को  ज्ञापन सौंपा गया  | प्रदर्शनकारियों ने कहा अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा  |   समाजसेवी शंभू चरण दुबे ने  कहा कि आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियमित किया जाए  |  तथा रिटायरमेंट होने पर दो लाख  की राशि आवंटित की जाए |  आंगनबाड़ी सहायिका दूसरे के बच्चों का कुपोषण दूर करती हैं | लेकिन  नियमित न  होने के कारण इनके खुद के बच्चे कुपोषित हैं |  प्रदेश सरकार से निवेदन है कि जल्द से जल्द आंगनबाड़ी सहायिकाओं और कार्यकर्ताओं  को नियमित किया जाए |  स्कूलों में खाना बनाने वाली रसोइया माताओं को कलेक्टर दर पर वेतनमान मिले |  कलेक्ट्रेट का घेराव  कियेजाने के दौरान   एक पुलिसकर्मी के द्वारा महिलाओं के साथ अभद्रता की गई |  प्रदर्शनकारियों ने  कहा    3 दिन के अंदर अभद्रता करने वाले पुलिसकर्मी के ऊपर कड़ी कार्रवाई  की जाए  | अगर नहीं होगी तो जल्द भोपाल की जगह सतना में ऐतिहासिक आंदोलन किया जाएगा  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 September 2021

 Suicide

मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप   छतरपुर  मे  घरेलू विवाद के चलते एक मां ने अपने चार साल के मासूम बच्चे के साथ फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली  |  इसको लेकर मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है   घटना लवकुशनगर थाने की बताई जा रही है  |  मीरा राजपूत ने पहले अपने चार साल के मासूम बच्चे को फांसी लगाकर मार दिया | और फिर फांसी के फंदे मे खुद झूल गई |  जिससे दोनों की मौत हो गई  | घटना की वजह घरेलू विवाद बताया जा रहा है  | पुलिस मौके पर पहुंची और  शवों को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम  के लिए भेज  | मृतका के मायके पक्ष का आरोप है कि ससूराल पक्ष ने दोनो की हत्या की है  | वही मृतका का पति ऐसा करने से मना कर रहा है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 September 2021

  Avnish Singh

पूर्व मंत्री के लिए भार्गव की भाषा अशोभनीय ,बेहाल है सड़कें   PWD  मंत्री गोपाल भार्गव को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता अविनीश सिंह बुंदेला ने कहा की  |  पृथ्वीपुर विधानसभा के ग्राम सिमरा में जिस तरह गोपाल भार्गव ने  पूर्व मंत्री के लिए  अपशब्दों का प्रयोग किया है |  वह अशोभनीय है |  किसी स्वर्गवासी  व्यक्ति के लिए ऐसे शब्दों का उपयोग नहीं किया जाता है | पूर्व  मंत्री ने मात्र 15 महीने की सरकार में वो काम किये थे  जो गोपाल भार्गव 17 साल मंत्री रहने के बाद नहीं कर पाए  |  कांग्रेस  प्रवक्ता अविनीश सिंह बुंदेला ने कहा  पूर्व मंत्री स्व बृजेन्द्र सिंह राठौर  बुंदेलखंड ही नहीं प्रदेश के सम्मानित नेता थे  | उनके बारे में  मंत्री गोपाल भार्गव द्वारा इस तरह बोलना  बहुत ही निंदनीय एवं शर्मनाक है  |  उन्होंने कहा मैं गोपाल भार्गव को बताना चाहता हूं कि  | आप खुद 17 साल से मंत्री हैं |   और जिस स्वर्गीय नेता के बारे में आप बात कर रहे हैं वह मात्र 15 माह ही मंत्री रहे | आप उनका विकास देख लीजिए और खुद का विकास देख लीजिए  | . और आकलन कर लीजिए  | भार्गव के  खुद के गृह जिला सागर की हालत ठीक नहीं है   | भार्गव के विधानसभा की सड़कें और पूरे प्रदेश की सड़कों का हाल बेहाल है | PWD मंत्री होते हुए  प्रदेश की सड़कों को ठीक करवाने के बजाये  आप दूसरे नेताओं के बारे में अशोभनीय भाषा का प्रयोग कर रहे है  |  15 साल आपकी सरकार रही आप पुल नहीं बनवा पाए  |  पुल और सड़कों की दुर्दशा के कारन  अनेक लोगों ने दुर्घटना के कारण अपनी जाने गवाई हैं   | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 September 2021

  Avnish Singh

पूर्व मंत्री के लिए भार्गव की भाषा अशोभनीय ,बेहाल है सड़कें   PWD  मंत्री गोपाल भार्गव को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता अविनीश सिंह बुंदेला ने कहा की  |  पृथ्वीपुर विधानसभा के ग्राम सिमरा में जिस तरह गोपाल भार्गव ने  पूर्व मंत्री के लिए  अपशब्दों का प्रयोग किया है |  वह अशोभनीय है |  किसी स्वर्गवासी  व्यक्ति के लिए ऐसे शब्दों का उपयोग नहीं किया जाता है | पूर्व  मंत्री ने मात्र 15 महीने की सरकार में वो काम किये थे  जो गोपाल भार्गव 17 साल मंत्री रहने के बाद नहीं कर पाए  |  कांग्रेस  प्रवक्ता अविनीश सिंह बुंदेला ने कहा  पूर्व मंत्री स्व बृजेन्द्र सिंह राठौर  बुंदेलखंड ही नहीं प्रदेश के सम्मानित नेता थे  | उनके बारे में  मंत्री गोपाल भार्गव द्वारा इस तरह बोलना  बहुत ही निंदनीय एवं शर्मनाक है  |  उन्होंने कहा मैं गोपाल भार्गव को बताना चाहता हूं कि  | आप खुद 17 साल से मंत्री हैं |   और जिस स्वर्गीय नेता के बारे में आप बात कर रहे हैं वह मात्र 15 माह ही मंत्री रहे | आप उनका विकास देख लीजिए और खुद का विकास देख लीजिए  | . और आकलन कर लीजिए  | भार्गव के  खुद के गृह जिला सागर की हालत ठीक नहीं है   | भार्गव के विधानसभा की सड़कें और पूरे प्रदेश की सड़कों का हाल बेहाल है | PWD मंत्री होते हुए  प्रदेश की सड़कों को ठीक करवाने के बजाये  आप दूसरे नेताओं के बारे में अशोभनीय भाषा का प्रयोग कर रहे है  |  15 साल आपकी सरकार रही आप पुल नहीं बनवा पाए  |  पुल और सड़कों की दुर्दशा के कारन  अनेक लोगों ने दुर्घटना के कारण अपनी जाने गवाई हैं   | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 September 2021

 Afghanistan

सिख समुदायों ने जताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार   अफ़ग़ानिस्तान से पवित्र गुरुग्रंथ साहब की प्रतियाँ और  सिख , हिंदुओं के सकुशल भारत लौटने पर   सिख समाज के लोगों ने  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताने के लिए अरदास की | इस मौके पर सिख समुदाय में ख़ुशी की लहर देखने को मिली   |  गुरु ग्रंथ साहब की प्रतियाँ और सिख समुदाय के अफगानिस्तान से भारत सकुशल आने पर  गुरुदीप सिंह ने कहा  की |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के प्रयास के चलते ये संभव हो पाया है  | कई हिंदू परिवार अफ़ग़ानिस्तान में फँस गए थे | ओर पीएम मोदी उन्हें सकुशल भारत वापस लाये  हैं..इस मौके पर भाजपा प्रवक्ता नेहा बग्गा ने कहा की  | भारत आने पर समूचे सिख परिवार में ख़ुशी की लहर है.. गुरुग्रंथ साहब की जो तीन पवित्र प्रतियां अफगानिस्तान से भारत लाई गई है उसके लिए सिख  परिवारों  ने केंद्र  सरकार को   धन्यवाद  दिया है  |  गौरतलब है की अफगानिस्तान से नाटो की सेना वापसी के बाद वहां तालिबानों ने कब्ज़ा कर लिया है  |  और तालिबानियों के द्वारा लोगों पर अत्याचार किया जा रहा है |  भारतीय वायुसेना के प्रयास के बाद कई भारतीयों को भारत वापस लाया गया है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  26 August 2021

 Nirmal Keswani Tribute

सुंदरकांड पाठ के साथ मछलियों को खिलाया गया चारा   भोपाल  के वरिष्ठ समाजसेवी दादा निर्मल कुमार केसवानी की प्रथम पुण्यतिथि पर  खटलापुर स्थित श्रीराम मंदिर में सुंदरकांड   का आयोजन किया गया | कार्यक्रम में मप्र शासन के मंत्रियों और समाजसेवियों ने श्री राम मंदिर पहुंचकर दादा निर्मल केसवानी को  श्रद्धांजलि अर्पित की  |  इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी और व्यवसायी धीरज केसवानी अपने पिता को याद कर भावुक हो गए  |  वरिष्ठ समाजसेवी दादा निर्मल कुमार केसवानी की प्रथम पुण्यतिथि  पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में  मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और कृषि मंत्री कमल पटेल ने दादा निर्मल केसवानी को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की  | इसके साथ ही  पूर्व जनसंपर्क मंत्री पी सी शर्मा, पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटवा,सुसनेर विधायक राणा विक्रम सिंह,भाजपा महामंत्री भगवान दास सबनानी,पूर्व जिला अध्यक्ष विकास वीरानी ने भी दादा को श्रद्धासुमन अर्पित किए  | कार्यक्रम में सुंदरकांड पाठ के साथ खटलापुरा के किनारे मछलियों को चारा देने की भी समुचित व्यवस्था की गई थी| कार्यक्रम में पधारे चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग  ने सुंदरकांड पाठ  में भाग लिया  | उन्होंने पाठ करते हुए भगवान राम के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए  | कार्यक्रम में पहुंचे  सभी लोगों ने छोटे तालाब के किनारे खड़े होकर मछलियों को दाना  खिलाया  | साथ ही दादा केसवानी की  आत्मा की  शांति के लिए प्रार्थना की  | दादा निर्मल कुमार केसवानी सत्संगी स्वभाव के थे  | वे  आम लोगों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहते थे |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  26 August 2021

 kin commotion

परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप   छिन्दवाड़ा के अमरवाड़ा में नाबालिग की मौत पर परिजनों ने हॉस्पिटल में हंगामा कर दिया  |  परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है  |   बताया जा रहा है की अस्पताल में इलाज करने वाले डॉक्टर ही मौजूद नहीं है  |   अमरवाड़ा के अस्पताल में एक बच्चे की मौत हो गई  |  पीड़ित परिजनों ने बताया की वे बच्चे  का इलाज कराने अमरवाड़ा हॉस्पिटल लाये थे | लेकिन इलाज के लिए वहां पर कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था  | जिस वजह से बच्चे  का अस्पताल में इलाज नहीं हो पाया  |  और उसकी मौत हो गई  | अस्पताल  में डॉक्टर ना होने की शिकायत कई बार मरीज कर चुके हैं  | लेकिन उसके बाद भी कोई कार्यवाई नहीं की गई | अमरवाड़ा सिविल हॉस्पिटल में एक्स रे ,ईसीजी मशीन जैसे  महंगे  उपकरण धूल  खा रहे हैं | और इलाज न मिलने से मरीज आये दिन  परेशान होते रहते हैं  |  वहीं हंगामे की खबर लगते ही    पुलिस ने मौके पर पहुंच के हालात को बिगड़ने से रोका  | और परिजनों को समझाइश दी  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  26 August 2021

 Hindu performance

हिन्दू संगठनों ने डीआइजी को ज्ञापन सौंपा चूड़ी बेचने वाले के पास  तीन फर्जी वोटर आइडी चूड़ी बेचने वाला है संदिग्ध व्यक्ति ,जांच जारी   एक हिन्दू  बच्ची  के साथ एक धर्म विशेष से जुड़े चूड़ी बेचने वाले लड़के ने छेड़छाड़ की |  जिसके बाद लोगों ने उसकी पिटाई लगा दी | तब से इंदौर में तनाव का माहौल है | चूड़ी बेचने वाले के पास   तीन फर्जी वोटर आइडी कार्ड भी मिले हैं |  जो  जाहिर करते हैं इस चूड़ी बेचने वाले के इरादे कुछ और ही थे  | आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट के साथ तीन केस दर्ज किये गए हैं | हिन्दू संगठनों ने प्रदर्शन कर ऐसे समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है |  बाणगंगा क्षेत्र में चूड़ी बेचने वाले  युवक तस्लीम के साथ मारपीट के मामले ने   तूल पकड़ लिया  है | पुलिस ने  इसे लेकर तीन केस दर्ज किए हैं |   एक केस चूड़ी बेचने वाले तस्लीम के  पास तीन फर्जी वोटर आइडी कार्ड मिलने पर दर्ज किया गया  | दूसरा   एक नाबालिग से छेड़छाड़  का , जिस पर पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया  | उधर उसके साथ  मारपीट करने वालों के खिलाफ भी मामला दर्ज  कर पुलिस ने तीन  लोगों को हिरासत में लिया है | तस्लीम द्वारा बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने के बाद अल्पसंख्यक समुदाय ने सेंट्रल कोतवाली थाने पर हंगामा किया, जिस पर पुलिस ने 33 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है  | छेड़छाड़ की इस घटना के बाद से हिन्दू संगठन गुस्से में हैं |  इन घटनाओं के विरोध और आरोपी तस्लीम पर कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर हिन्दू संगठनों ने प्रदर्शन किया |  प्रदर्शनकरियों ने  डीआइजी मनीष कपूरिया को ज्ञापन दिया |  हिंदू जागरण मंच ने  सुबह तीन स्थानों का चयन किया और कार्यकर्ताओं को बुलाया  | एक टुकड़ी नेहरु पार्क पर जमा हो गई  | जबकि कुछ लोग बाल विनय मंदिर स्कूल और तिसरा जत्था यशवंत प्लाजा के पास जमा हुआ |  भीड़ को देखते हुए पूर्वी व पश्चिम क्षेत्र से भारी बल तैनात किया गया है  | सैकड़ों लोगों ने कईं स्थानों पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया | हिंदू संगठन  पंढरीनाथ थाना क्षेत्र स्थित बंबई बाजार में वाल्मिकी समाज की किशोरियों के साथ अश्लील हरकत करने और उनके स्वजन पर जानलेवा हमला  किये जाने |  तेजाजी नगर थाना क्षेत्र  में स्वतंत्रता दिवस पर वर्ग विशेष के युवकों द्वारा पथराव व तोड़फोड़ की घटना   किये जाने से नाराज हैं | हिन्दू संगठनों  की मांग है कि  इन कांडों में शामिल लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 August 2021

 hooliganism

व्हील चेयर माँगने पर मरीज और परिजनों से मारपीट   छतरपुर जिला अस्पताल में प्राइवेट एंबुलेंस संचालकों की गुंडागर्दी  चरम पर  है  | मरीज के व्हीलचेयर मांगने पर एम्बुलेंस  चालकों  ने मरीज के परिजनों के साथ अस्पताल के अंदर मारपीट की |  उसके बाद अस्पताल के बाहर पीड़ितों को मार मार के लहूलुहान कर दिया |   घटना अस्पताल की पुलिस चौकी के सामने  हुई  |  जिला अस्पताल के अंदर सटई रोड छुई खदान निवासी रवि रैकवार अपने पिता के लिए व्हीलचेयर मांग रहे थे  |  तभी इसी बात पर विवाद हो गया |  और प्राइवेट एंबुलेंस के चालकों ने  रवि रैकवार एवं उनके जीजा प्रेम रैकवार के साथ जमकर मारपीट कर दी  |  प्राइवेट एंबुलेंस संचालित करने वाले युवकों द्वारा पहले जिला अस्पताल के अंदर युवक के साथ मारपीट की गई |  इसके बाद दोनों को कॉलर पकड़कर बाहर ले गए  | और  रवि और उनके जीजा प्रेम रैकवार के साथ जमकर मारपीट कर लहूलुहान कर दिया |  यह पूरी वारदात जिला अस्पताल की पुलिस चौकी के  सामने  घटित हुई  |  इस  मारपीट की घटना का वीडियो भी सामने आया है | दोनों घायलों के द्वारा सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 August 2021

 unidentified body

5 घंटे की कार्यवाई के बाद कुत्ते का शव मिला   छतरपुर में पुलिस को एक अज्ञात शव के दफ़न होने की सूचना मिली | कब्र में शव होने की जानकारी के बाद करीब पांच घंटे तक पुलिस परेशान होकर  जांच में जुटी रही | लेकिन जब गड्ढा खोदा गया तो उसमे कुत्ते का शव मिला |  एक कहावत है खोदा पहाड़ निकली चुहिया | यह कहावत छतरपुर पुलिस पर आज ठीक बैठी | दरअसल ओरछा रोड पुलिस को सूचना मिली थी कि कैंडी के पास एक संदिग्ध शव दफन किया गया है | स्थानीय नागरिक की सूचना पर पुलिस जांच में जुट गई | प्रशासनिक टीम के  मौके पर पहुँचने पर कब्र को खोदा  गया |  लेकिन कब्र से एक कुत्ते का शव निकला | कुत्ते के शव को दफन करने के मामले  ने 5 घंटे तक छतरपुर पुलिस को चकरघिन्नी बना  कर रखा   |   घटना की जानकारी लगते ही इलाके में सनसनी फैल गई थी |  सैकड़ों की संख्या में लोग शव देखने के लिए  एकत्रित हो गए थे |  वहीं पुलिस ने कुत्ते का शव देखते हुए कब्र को दोबारा से बंद करा दिया | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 August 2021

 Munna Bhai

सीआईएसएफ की परीक्षा का मामला, पुलिस ने जांच की शुरू   भोपाल में एक मुन्ना भाई के खिलाफ गोविंदपुरा थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है  | आरोपी ने सीआईएसएफ की परीक्षा में खुद के बजाय दूसरे युवक को परीक्षा देने बिठा दिया | शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है  |  केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल  में सिपाही, ट्रेडमैन भर्ती परीक्षा में सफल हो गए युवक ने इम्तिहान देने अपनी जगह पर किसी दूसरे युवक को बैठाया था |  भिलाई में चिकित्सा जांच के दौरान फर्जीवाड़ा सामने आने पर अभ्यर्थी को हिरासत में लेकर गोविंदपुरा पुलिस को सौंप दिया गया  |  पूछताछ में पता चला कि  इस मामले में अभ्यर्थी का एक व्यक्ति से नौ लाख रुपये में सौदा हुआ था  | पुलिस ने बताया  कि 21 मार्च 2021 को सीआइएसएफ की आरक्षक, ट्रेडमैन की भर्ती परीक्षा हुई थी |   इसके लिए करियर कालेज में परीक्षा केंद्र बनाया गया था  | इस परीक्षा में 458 अभ्यर्थी  शामिल हुए थे  | परीक्षा नतीजे घोषित होने पर ग्राम महानगढ़ थाना सुरवाया जिला शिवपुरी निवासी जयपाल सिंह गुर्जर का चयन हो गया था  | वर्तमान में सीआइएसएफ की भिलाई स्थित आठवीं बटालियन में चयनित अभ्यर्थियों का चिकित्सा परीक्षण किया जा रहा है | इस दौरान उनके दस्तावेज भी मिलान किए जा रहे थे | इस दौरान अंगूठे की बायोमेट्रिक जांच में परीक्षा में बैठे अभ्यर्थी और जयपालसिंह के फिंगर प्रिंट अलग-अलग पाए गए | संदेह के आधार पर सीआइएसएफ के अधिकारियों ने जयपालसिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की  तो उसने बताया कि परीक्षा में उसने अपने स्थान पर रविकांत नाम के युवक को शामिल कराया था  | इस मामले का मास्टर माइंड  धर्मवीर सिंह है  | धर्मवीर ने नौ लाख रुपये में परीक्षा पास कराने का सौदा किया था |   पुलिस धर्मवीर सिंह और रविकांत की तलाश कर रही है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  23 August 2021

 cylinder cracked

दो लोगों की मौत , तीन  घायल हुए   छिंदवाड़ा में छोटे तालाब के पास अचानक बैलून सिलेंडर फटने से आग लग गई |  जिससे  दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए  |  छिंदवाड़ा के छोटा तालाब के पास एक बड़ा हादसा हुआ  | बैलून सिलेंडर फटने से दो लोगों की मौत और 3  लोग घायल हो गए  | घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है |  बताया जा रहा है की   सड़क किनारे लगी बलून की दुकान में  सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ है  |  बैलून में गैस भरने के दौरान सिलेंडर फट गया  |  हादसे के बाद अस्पताल में भारी पुलिस बल मौजूद रहा  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  23 August 2021

 prisoner arrested

जेल की 20 फीट ऊँची दीवार कूद कर भागे थे कैदी   मैहर के  उप जेल से भागे दो कैदियों  में से  एक को रामनगर थाने की  पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है | वहीं दूसरे की तलाश अभी जारी है | ये दोनों कैदी  चोरी के आरोप मे जेल मे बन्द थे |  और 20 फीट ऊँची दीवार कूद कर भाग गए थे  |  सतना जिले के मैहर की उप जेल में  बंद दो विचाराधीन बंदी जेल की दीवार कूदकर फरार हो गए |  दोनों कैदियों को पुलिस तलाश कर रही थी | जिनमे से एक कैदी को गिरफ्तार कर लिया गया है| .बंदी शिवम और उपेंद्र रावत सतना जिले के रामनगर के निवासी है  | दोनों ही बंदी चोरी के आरोप में रामनगर से 12 अगस्त को जेल भेजे गए थे  | दोपहर 3 बजकर 41 मिनट पर वे जेल की 20 फीट ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गए  |  कैदियों का  बाजार से भागने  का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है | भागने के दौरान मुख्य गेट पर तैनात महिला प्रहरी ने बंदियों को रोकने के लिए हवाई फायर भी किया |  मगर बंदी नहीं रुके |  कैदियों के फरार होने की जानकारी लगते ही कलेक्टर अजय कटेसरिया , एसपी धर्मवीर सिंह, जिला जेल अधीक्षक उप जेल पहुचें और घटना का जायजा लिया | पुलिस ने एक  कैदी  को  गिरफ्तार  कर लिया है | वहीं दूसरे की तलाश जारी है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  23 August 2021

 Narottam Mishra

कमलनाथ ने 15 महीने वल्लभ भवन से झांक कर नहीं देखा दिग्विजय शिक्षकों को 500 देते थे ,अब 50 हजार दिए जा रहे   आंदोलनकारी बेरोजगारों,चयनित शिक्षकों पर लाठीचार्ज  को लेकर कांग्रेस नेताओं की घेराबंदी पर गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा की | कांग्रेस के आंसू घड़ियाली है  |  हमारी सरकार कर्मचारी हितैषी है |  कमलनाथ मंत्रालय की छठी मंजिल पर बैठकर लोगों को मठाधीश बन कर आशीर्वाद देते थे |  दिग्विजय सिंह के कार्यकाल में पांच सौ रुपये महीना शिक्षकों को दिया जाता था  |  गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कस्ते हुए कहा की , कांग्रेस घड़ियाली आंसू बहा रही है  | भाजपा की सरकार कर्मचारी हितैषी  है  | सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की हमारी सरकार है  | दिग्विजय सिंह  शिक्षकों को 500 रुपए महीना देते थे  |  और शिवराज सरकार वो  है जो 50 हजार महीना देती  है  |इनको  ट्वीट करने का हक़ नहीं है  | जब महिला शिक्षक सिर मुंडवा रही थी |  तब कमलनाथ ने  15 महीने वल्लभ भवन  से जनता की तरफ झांक कर नहीं देखा   ...  कमलनाथ के संकल्प पर नरोत्तम ने कहा की  | . जो पहले के संकल्प का हश्र हुआ है  | कमलनाथ  तो सरकार में आने के बाद मंत्रालय की छठी मंजिल पर बैठकर लोगों को मठाधीश बन कर आशीर्वाद देते थे | वो हाल इस संकल्प का भी होगा  | नरोत्तम ने ग्वालियर एसपी के आदेश का समर्थन किया और कहा |   सिविल ड्रेस पर  लगाई रोक के वे पक्षधर हैं  | जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर उन्होंने कहा की  |   जन आशीर्वाद यात्रा को जनता का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है |   उन्होंने कोरोना को लेकर कहा की कोरोना  पर प्रभावी नियंत्रण है |  18 नए मामले प्रदेश में आये हैं  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 August 2021

  Aam Aadmi Party

पंकज सिंह :सरकार तत्काल चयनित शिक्षकों को नियुक्ति दे   मध्यप्रदेश में  पिछले  दो साल से नियुक्ति का इंतजार कर रहे चयनित शिक्षकों के प्रदर्शन को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की |  जिन अध्यापकों को बच्चों का भविष्य बनाना है  | दुर्भाग्यवश उनको  नियुक्ति के लिए आंदोलन और प्रदर्शन करना पड़ रहा है |  भोपाल में चयनित शिक्षकों के प्रदर्शन को लेकर आम आदमी पार्टी ने कहा की यह प्रदेश सरकार के लिए शर्म की बात है | आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और शिक्षा मंत्री को कई बार लेटर के माध्यम से शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की  है | आम आदमी पार्टी के  प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा की  | जो शिक्षक चयनित हो चुके है | जिनका वेरिफिकेशन हो चुका है | उन शिक्षकों को नियुक्ति के लिए सरकार से भीख मांगनी पड़ रही है | शिक्षा  मंत्री इन्दर सिंह परमार से महिला शिक्षक को  नियुक्ति के लिए गिड़गिड़ाना पड़ रहा है | उन्होंने भाजपा सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा की  |  भाजपा यह कैसा शासन चला रही है | यह दुर्भाग्यपूर्ण है | शिक्षकों को  15 अगस्त तक नियुक्ति का आश्वासन दिया गया था  | लेकिन अभी तक नियुक्ति नहीं दी गई |  आम आदमी पार्टी चयनित शिक्षकों की तत्काल नियुक्ति की मांग करती है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 August 2021

 Shivraj Singh Chauhan

बाढ़ पीड़ितों का होगा पुनर्वास ,पुननिर्माण   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी पार्क में वृक्षारोपण किया |  इस दौरान उन्होंने कहा की बाढ़ पीड़ित लोगों को राहत के साथ पुनर्निर्माण का काम  किया जाएगा |  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के स्मार्ट सिटी पार्क में पौधा लगाया | इस मौके पर उन्होंने कहा की बाढ़ पीड़ितों की मदद करनी है | सरकार बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के साथ पुनःनिर्माण और पुर्नवास करेगी | . जो बाढ़ से पीड़ित भाई बहन हैं उनकी तकलीगें दूर करना है | बाढ़ पीड़ितों को मुसीबतों से बाहर निकालना है |  उनके खाते में राशि देकर उनकी आर्थिक मदद सरकार करेगी  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 August 2021

 lathi charge

रोजगार मांगने वालो को मिली पुलिस की लाठियां सरकार से रोजगार देने की मांग को लेकर प्रदर्शन   प्रदेशभर से रोजगार मांगने भोपाल आये  युवक-युवतियों  को पुलिस की लाठियां मिलीं |  सरकार से रोजगार देने की मांग को लेकर प्रदर्शन  कर रहे युवाओं को  पुलिस ने  रोक लिया   प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने लगे तो पुलिस ने उन पर लाठियां चलाई और वहां से हटाया  | पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज में कुछ प्रदर्शनकारी घायल भी हो गए  |  युवा बेरोजगार प्रदर्शनकारी  मध्य प्रदेश सरकार द्वारा रिक्त पदों पर भर्तियां निकालकर नौकरी देने की मांग कर रहे हैं |  इनका कहना है कि सरकारी विभागों में कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं, उनकी जगह भरने के लिए नई भर्तियां निकाली जाएं | लेकिन बुधवार को   भोपाल में प्रदर्शन करने आए बेरोजगारों को रोजगार के बदले लाठियां मिली | प्रदर्शन से पहले ही पुलिस ने कई युवाओं को खदेड़ दिया |  युवाओं का दावा है कि इसमें 25  से ज्यादा युवक घायल हो गए    |  पुलिस ने प्रदर्शन करियों को जबदस्ती एक वैन में बैठाया और भोपाल से करीब 25 किमी दूर छोड़ गई |  मूवमेंट अगेंस्ट अनएम्प्लोयमेंट ने 18 अगस्त को प्रदेशभर के युवाओं को भोपाल में एकजुट होने का आह्वान किया था |  इसके चलते बुधवार सुबह से ही कई युवा रोशनपुरा चौराहे पर जुटने लगे, लेकिन पुलिस ने यहां पर चारों ओर से बेरिकेडिंग कर रखी थी  | इसलिए संगठन ने लोकेशन बदली | इसके बाद वे नीलम पार्क में पहुंचने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें  आगे जाने से रोक दिया और लाठीचार्ज किया | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 August 2021

 Patwari resigns

जुलाई का वेतन न मिलने से नाराज हैं पटवारी   मध्य प्रदेश में पटवारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर है  | वहीं लखनादौन में जुलाई माह का वेतन न मिलने से  पटवारी  नाराज हैं पटवारियों ने तहसीलदार को  सामूहिक रूप से  इस्तीफा देने के लिए  ज्ञापन दिया  है  |    सिवनी जिले  की आदिवासी तहसील लखनादौन के करीब 70 पटवारियों ने  जुलाई माह का वेतन ना मिलने से नाराज होकर  तहसीलदार को अपने इस्तीफे को लेकर ज्ञापन सौंपा है  |  गौरतलब है की पटवारी  मध्यप्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर  हैं  | बताया जा रहा है सभी तहसीलों में पटवारियों को वेतन दिया जा चुका है |  लेकिन लखनादौन के पटवारियों को वेतन अब तक नहीं मिला है  | नाखुश पटवारी  हड़ताल स्थल से नारेबाजी करते हुए तहसील मुख्यालय के सामने धरने पर बैठ गए  | करीब डेढ़ घंटे तेज धूप और उसके बाद तेज मूसलाधार बारिश में भीगने के बाद पटवारियों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा |  तहसीलदार इस मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया  |  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 August 2021

 labor union

निजीकरण का यूनियन ने  किया  विरोध   परासिया पेंच क्षेत्र में इंटक कोयला मजदूर  यूनियन  का  अधिवेशन हुआ जहाँ निजीकरण का जमकर विरोध किया गया |  अधिवेशन में  कोयला माइंस यूनियन के अधिकारियों ने बताया की  | यूनियन मजदूरों के हित के लिए हमेशा खड़ी रहती है | .   परासिया पेंच क्षेत्र  में इंटक कोयला मजदूर संघ यूनियन के अधिवेशन में हेड ऑफिस से आये यूनियन के पदाधिकारी शामिल हुए  |  अधिवेशन में बताया कि कोयला माइंस के हर मजदूरों के हित मे यूनियन काम करती है | कंपनियों के  राष्ट्रीयकरण के पहले  मजदूरों का निजी कंपनियां  शोषण करती थी  | जिसके चलते  मजदूर परेशान रहता था |  लेकिन  भारत सरकार फिर वही निजीकरण की नीति बना रही है  |  जिसका इंटक  ने विरोध  किया  हैं |  इंटक नेताओं ने  कहा  कि  मजदूरों के हित के लिए इंटक यूनियन बनाया गया था  | इंटक आज भी  | और  हमेशा के लिए मजदूरों के साथ रहेगी  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 August 2021

 Green Gandhi

15 हजार से अधिक पौधे शहर में लगाए जाएंगे     सतपुड़ा की वादियों के बीच बसा मध्यप्रदेश का छिन्दवाड़ा हरियाली में इतिहास रचने जा रहा है | यहां की अग्रणी संस्था कीर्तीश केयरफाउंडेशन के कला विंग के बारह कलाकारों की टीम ने  ग्रीन गांधी प्रोजेक्ट की  शुरुआत की है | जिसमे 15 हज़ार से भी अधिक हरे पौधों से  11 हज़ार स्क्वेयर फीट के  विशाल विद्या भूमि स्कूल प्रांगण मे ग्रीन गाँधी बनाये गए हैं |  देश की  आजादी  की वर्षगाँठ के मौके पर हरे पौधों से निर्मित यह अनोखा शाहकार दर्शकों के दीदार के लिए खोला गया | .महात्मा गांधी के स्नेहमयी चेहरे वाला ये हराभरा प्रोजेक्ट इतना बड़ा है  कि |  इसे ऊंचाई से पूरा देखा जा सकता है |  इसके एरियल व्यू के लिए ड्रोन कैमरों की मदद ली  गई है | इस विशाल कलाकृति को बनाने का मकसद आजादी के महानायक महात्मा गाँधी की याद तो है ही , इसके साथ की पर्यावरण संरक्षण मे बड़ी भूमिका निभाना भी है. | इस कलाकृति को बनाने मे उपयोग किये जा रहे लगभग 15 हज़ार से अधिक पौधों को KKF संस्था की निगरानी मे  छिंदवाड़ा शहर और आसपास के इलाकों मे रोपित किया जायेगा |  साथ ही इनकी पूरी सुरक्षा की भी जिम्मेदारी उठाई जायेगी | KKF कला संगम की टीम राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रंगोली आर्टिस्ट रजत गढ़ेवाल के नेतृत्व मे ग्रीन गांधी तैयार  किया  है |  जिसके पीछे फाउंडेशन की हेड कीर्ती सुधांशु और डायरेक्टर नितिन जैन की सोच  है |  हरे पौधों से इस विशाल कलाकृति को विश्व रिकार्ड की सूची मे दर्ज किये जाने का दावा भी किया जायेगा |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  16 August 2021

 hell life

सरपंच नदारद, चक्का जाम करने की दी चेतावनी   टीकमगढ़ के चकरा निवासी नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं | इस क्षेत्र में ना तो सड़कें हैं |  ना ही पीने के पानी और शौचालय की समुचित व्यवस्था |  चकरा आदिवासी हरिजन बहुल इलाका है |  यहाँ के सरपंच और सचिव को सिर्फ आदिवासियों के वोट से मतलब है  |  इन सब से नाराज ग्रामीणों ने समस्या हल नहीं करने पर चक्का जाम करने की चेतावनी दी है |  चकरा आदिवासी हरिजन बहुल इलाके के निवासी शासन और  प्रशासन की अनदेखी  के  चलते नरकीय जीवन जीने को मजबूर हो रहे हैं  | ये आदिवासी सिर्फ नेताओं के लिए वोट बैंक हैं | यहाँ ना तो  सड़कें हैं |   ना ही स्वच्छ भारत अभियान के तहत यहां पर शौचालयों का निर्माण किया गया  |  ग्रामीण आज भी खुले मैदान में  शौचा  जाने के लिए मजबूर हैं |  यहां के सचिव और  सरपंच ग्रामीणों की सुध  लेने नहीं आते  |  इलाके के  सरपंच इमरत यादव कई सालों से ग्रामीणों को नजर ही नहीं आये  | मोहल्ला के निवासियों को पीने के पानी के लिए 1 किलोमीटर दूर से पानी भर कर  लाना पड़ता है | जब इस संबंध में हमने ग्रामीणों से बात की तो उन्होंने अपनी परेशानी बताई  |  और कहा यदि प्रशासन ने हमारे इलाके  पर ध्यान नहीं दिया तो   समस्त चकरा निवासी चक्का जाम करने के लिए मजबूर होंगे  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  16 August 2021

 peace committee meeting

कोरोना के नियमों का पालन करना जरूरी   छिंदवाड़ा में रक्षाबंधन  और मोहर्रम त्योहारों को लेकर  शांति समिति की बैठक  हुई  |   इस दौरान निर्णय लिया गया की कोरोना नियमों का पालन करना जरूरी होगा | लोग भीड़ भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें |  परासिया में sdm मनोज प्रजापति और  प्रशासनिक अधिकारियों ने मोहर्रम व रक्षाबंधन के पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक की |  जिसमें निर्णय लिया गया कि त्योहारों  पर सोशल  डिस्टेंसिंग  का पालन किया जाए  |  कही भी भीड़ एकत्र न हो   | सभी को प्रशासन द्वारा लिए गए निर्णयों से समय समय पर अवगत कराया जाएगा  | कोरोना महामारी के चलते सभी को कोरोना नियमों का पालन करना जरूरी होगा  | ताकि कोरोना को बढ़ने से रोका जा सके  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  16 August 2021

 festivities

अन्नोत्सव भाजपा का लूट उत्सव है ,प्रशासन बना कठपुतली    सिंगरौली में  प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत निशुल्क राशन वितरण कार्यक्रम  पर  कांग्रेस ने निशाना साधा और कहा की यह अन्न  उत्सव नहीं भाजपा का लूट उत्सव है |  प्रशासन को भाजपा ने कठपुतली बना दिया है  |    युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान  ने कहा कि यह भाजपा का लूट उत्सव है  | उन्होंने कहा कि जिस तरह आज भाजपा कार्यकर्ताओं को समाज सेवा के रूप में प्रशासन द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है  |वह निंदनीय है | आखिर जिला प्रशासन की क्या मजबूरी थी जो  भाजपा पदाधिकारियों को समाजसेवी बनाकर कार्यक्रम  में मुख्य अतिथि बनाया गया | उन्होंने कहा वे कार्यक्रम के नहीं  लेकिन भाजपा के इस लूट उत्सव के विरोधी हैं |  सरकारी योजना को भाजपा ने अपनी पार्टी की योजना बनाकर सिद्ध कर दिया की  |  उन्होंने प्रशासन  को कठपुतली की तरह उपयोग किया है |  प्रवीण सिंह  ने कहा कि जिले में कई जगह खाद्यान्न वितरण केन्द्र मे मारपीट जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है | क्योंकि इस सीजन में किसान अपनी खेती बाड़ी में व्यस्त है   | लेकिन सैकड़ों की संख्या में लोगों को बुलाकर हर वितरण केंद्र में सिर्फ भाजपा पदाधिकारियों को खाद्यान्न दिया जा रहा है |  बाकी लोगों को कहा जा रहा है कि आपको दूसरे दिन दिया जाएगा  | यह विवाद की स्थिति भाजपा के नेताओं ने उत्पन्न  की   है.| 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 August 2021

 Narottam Mishra

गृह मंत्री ने इंदौर में वितरित किये राशन के पैकेट      प्रधानमंत्री गरीब कल्याण राशन वितरण योजना के तहत मुफ्त राशन का वितरण किया गया  | इसके गृह मंत्री और इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने योजना के तहत राशन वितरित किया  |  प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अंतर्गत जिले की सभी उचित मूल्य की राशन दुकानों में उपभोक्ताओं को विशेष सम्मान के साथ निःशुल्क राशन का वितरण किया गया |  जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मूसाखेड़ी पहुंचकर वहां आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया | और उपभोक्ताओं को निःशुल्क राशन का वितरण किया | अनाज वितरण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के भाषण को वीडियो के माध्यम से दिखाया गया  | इस  अवसर पर गोवा से विशेष रूप आए खाद्य मंत्री गोविंद गावड़े और वहां के खाद्य सचिव संजय गिहार भी विशेष रूप से मौजूद रहे |  इस दौरान नरोत्तम मिश्रा ने कहा की हमारा प्रयास है की किसी भी गरीब की थाली खाली ना रहे  | उन्होंने कहा मध्य प्रदेश की सरकार ने कई योजनाएं लागू की है |  जो जनकल्याण की योजनाएं हैं | लक्ष्मी लाडली और तीर्थदर्शन जैसी अनेकों योजनाओं को अन्य प्रदेशों ने भी अपनाया है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 August 2021

 Inder Singh Parmar

मंत्री के पैरों में गिर कर फूट-फूट कर रोई महिला नियुक्ति के तीन साल बाद भी नहीं मिल रही ज्वाइनिंग     स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार जी ये खबर आज आपको समर्पित हैं  | पहले तो आपसे पूछना चाहते है की कैसा लगा आपको जब एक महिला शिक्षक आपके पैरो में गिर कर फूट - फूट कर रोई   दिल में कुछ तो चुभा होगा  | . शायद थोड़ा बुरा लगा होगा |  आप माहि शिक्षक को कह भी रहे हैं गलत बात महिला अपनी व्यथा आपको बता पाती की उससे पहले आपकी सिक्यूरटी उसे खदेड़ ले गई | आपसे कहें तो क्या कहें   | पहले आपने अभिभावकों को कहा था मर जाओं  | अब एक शिक्षक आपके पैरों में पड़ा हैं | मंत्री जी ना तो आप अभिभावकों को समझना चाहते हैं  | ना आप शिक्षकों को समझ पा रहे हैं | हो सके तो इनके तीन साल के लम्बे इंतजार को ख़त्म कर दीजिये |  किसी का तो भला हो |  तो मंत्री जी देखा आपने |  कैसे एक महिला अपनी व्यथा आपको बताना चाहती थी  | मगर आपकी सिक्योरटी खदेड़ ले गई  |  मंत्री इन्दर सिंह परमार जी  | .तस्वीरें देखकर हर कोई यही सोच रहा हैं की कितनी मजबूर होगी वो महिला शिक्षक की उसे पैरों में गिरने से भी गुरेज नहीं हुआ  | खैर मंत्री जी महिला शिक्षक बता आप तक पहुंची की नहीं  | लेकिन हम आपको बता दें की यह महिला शिक्षक  जो  शिक्षा मंत्री जी आपके पैरों पर गिरकर फूट-फूट कर रो रही हैं वो तीन साल पहले शिक्षक के पद पर चयनित शिक्षिका हैं  | और  तीन सालों से जॉइनिंग का इंतजार कर रही हैं | एक बार फिर हम आपको तस्वीरें दिखते हैं की कैसे बैतूल में पहुंचे शिक्षा मंत्री के सामने महिला शिक्षकों गिड़गिड़ाना पद रहा हैं   |  हम आपने दर्शको को बताते हैं की पूरा मामला क्या हैं  | दरअसल बैतूल में आयोजित अन्न उत्सव में शामिल होने शिक्षा मंत्री पहुंचे थे | वहां  नियुक्ति की मांग को लेकर एक शिक्षिका मंत्री इंदरसिंह परमार के पैरों में गिर पड़ी |  इसके बाद रोते हुए जल्द जॉइनिंग कराने की बात कहने लगी  | वहां और भी शिक्षिकाएं थी जिनका कहना था की  वैरिफिकेशन के 3 साल बाद भी अब तक ज्वाइनिंग नहीं दी गई है  | उनका कहना था कि 2018 में उनका वैरिफिकेशन हुआ था | इसके 3 साल बाद तक नियुक्ति नहीं दी गई है | हालाँकि आयोजन स्थल पर पहुंचे शिक्षा मंत्री के सामने चयनित शिक्षिकाएं जब आई तो उन्हें देखकर शिक्षामंत्री समस्याएं सुनने आए थे | इस बीच चयनित शिक्षिका शारदा जावलकर हाथ जोड़कर रोते हुए मंत्री के पैरों में गिर पड़ी |  इससे वहां हड़कंप मच गया |  मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और भाजपा जिलाध्यक्ष ने उन्हें उठाया | मंत्री ने महिला को गलत बात कहकर समझाया

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 August 2021

 secret dungeon

अपराधियों में भी टैलेंट कूट-कूट कर भरा है   कपड़ों की अलमारी के अंदर से गुप्त रास्ता अलमारी के भीतर नकली शराब कारखाना   पुलिस ने चंद्रशेखर आजादनगर के एक घर में जहरीली शराब बनाने की फैक्टरी पकड़ी  |  पुलिस टीम यहां दबिश देने पहुंची तो दंग रह गई  |   दरअसल शराब माफिया ने घर के नीचे एक गुप्त तहखाना बना रखा था, जिसमें अलग-अलग ब्रांड की बोतलों में नकली शराब भरी जा रही थी | . तहखाने में जाने का रास्ता भी आसान नहीं था  .| घर के बेडरूम की अलमारी के निचले हिस्से को खोलने पर तहखाने का रास्ता खुलता है  |  यहां से बकायदा लिफ्ट के जरिये नीचे जाने की व्यवस्था  थी  |  इस मामले में मामले में पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है  |  पुलिस को सूचना मिली थी कि चंद्रशेखर आजादनगर के मुख्य मार्ग दाहोद रोड पर नवीन बसेर के घर में अवैध शराब बनाने का कारखाना चल रहा है | पुलिस की छापेमारी में ऐसा कुछ भी सामने नहीं आया  | जब बारीकी से इस मामले की  पड़ताल की तो  पुलिस के अफसर भी चौंक गए  |   घर के एक बेडरूम की अलमारी का निचला हिस्सा उठाकर देखा तो  निचे पुलिस को तलघर नजर आया  |  यहां से नीचे जाने के लिए लिफ्ट लगी थी  | पुलिस ने तलघर में जाकर जांच की तो यहां अवैध रूप से 11 ड्रम स्पिरिट, कुछ खाली ड्रम, विभिन्न ब्रांड के होलोग्राम, खाली बोतलें, पैकिंग के लिए गत्ते, शराब तैयार करने की मशीनें, खाली बोरे आदि मिले  |  अलमारी के भीतर पूरी अवैध शराब फैक्ट्री चल रही थी  |  अवैध शराब बनाने की सभी सामग्री जब्त कर  पुलिस ने आरोपी नवीन बसेर और उसकी पत्नी विशाखा के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 49ए के तहत मामला दर्ज किया है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 August 2021

 Mahila Congress

माइक्रो लेबल पर कांग्रेस की तैयारी शुरू   महिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना जायसवाल ने महिला उत्पीड़न के खिलाड़ लड़ाई लड़ने के लिए माइक्रो लेबल पर तैयारी शुरू कर दी है  | जायसवाल ने कहा बूथ और सेक्टर लेबल पर कांग्रेस को मजबूत किया जाएगा  |  मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस ने महिलाओं के हक के लिए जमीन लड़ाई लड़ने की घोषणा की है  |  महिला कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अर्चना जायसवाल ने  कहा कि महिलाओं की लड़ाई लड़ने के लिए महिला कांग्रेस माइक्रो लेवल पर तैयारी करने में जुटी हुई है  | अर्चना जायसवाल ने कहा कि बूथ और सेक्टर लेवल पर मजबूती के लिए समीक्षा बैठकों का दौर शुरू हो गया है  |  उन्होंने कहा कि प्रदेश में होने वाले तीन विधानसभा उपचुनाव और एक लोकसभा उपचुनाव वाले क्षेत्र को लेकर समीक्षा बैठक की गई है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 August 2021

  robber bride

शादी के बाद पैसे लेकर फरार हो जाता था गिरोह   लुटेरी दुल्हन के गिरोह का खुलासा कर छतरपुर पुलिस ने  एक महिला  और एक युवक को गिरफ्तार किया  | यह गिरोह कुँवारे  युवकों से शादी के नाम  पर सौदा करता था  | और पैसा लेकर फरार हो जाता था  |  कुंवारे युवकों को फ़साना  शादी करना  फिर पैसे लेकर फरार हो जाना |  ये कोई फ़िल्मी कहानी नहीं  | बल्कि सच्चाई है  | मामला छतरपुर के बमीठा थाने से सामने आया है |  जहाँ नाम बदलकर एक लुटेरी दुल्हन पैसे ऐठने के बाद फरार हो जाती थी  |   युवक जयपाल यादव के साथ नाम बदलकर  प्रीति यादव ने अस्सी हजार रूपये लेकर शादी की |   दो दिन उसके साथ रुकी  | और फिर जब दुल्हन का भाई बहन को लेने गया तो दुल्हे के परिवार ने उसे भेजने से मना कर दिया  | फिर दुल्हन के भाई ने थाने मे शिकायत की उसकी बहिन को जयपाल यादव का परिवार जबर्दस्ती बंधक बनाकर रखे है  |  इस शिकायत के आधार पर पुलिस जयपाल के घर गई |  और दुल्हन को छुडाकर थाने ले आई |  जब पुलिस ने दोनो पक्ष के साथ पूछताछ की तो अलग कहानी सामने आई | महिला शादी का झांसा देकर कई लोगो को चूना लगा चुकी थी | पुलिस ने दूल्हे की शिकायत पर लुटेरी दुल्हन सहित उसके साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है  |   एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 August 2021

 Shivraj Singh Chauhan

भयानक तबाही हुई , 70 साल में ऐसी स्थिति नहीं देखी बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए जी जान से काम करें सीएम ने की पीएम ,केंद्रीय गृह मंत्री ,उप राष्ट्रपति से चर्चा बचाव कार्य में तेजी ,सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को निर्देश     मध्य प्रदेश में लगातार बारिश का दौर जारी है |  जिसके चलते कई जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं  | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा  कि बाढ़ से प्रदेश के कई क्षेत्रों में भयानक तबाही हुई  है |  पिछले 70 सालों में ऐसी स्थिति नहीं देखी गई |   उन्होंने कहा  कभी कभी ऐसा मौका आता है जब जी जान से काम करने की आवश्यकता होती है |  इस समय वह मौका है  | सभी का पूरा सहयोग लेते हुए बाढ़ प्रभावितों के लिए कार्य करें  |   इस दौरान शिवराज ने पीएम नरेंद्र मोदी , केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से फोन पर चर्चा कर बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों की जानकारी दी  | और केंद्र के सहयोग के लिए आभार जताया  | लगतार हो रही भारी बारिश के चलते मध्यप्रदेश में कई जिलों में बाढ़ आ गई है  | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा की  श्योपुर शहर में 20-20 फिट पानी है  | रतनगढ़ वाली माता पुल तथा सनकुआ पुल के ऊपर पानी जा रहा है |  बड़ी संख्या में घर गिरे हैं |  शिवराज ने कहा कि राहत शिविरों के अलावा बाढ़ प्रभावित बस्तियों में भी भोजन स्वच्छ जल आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए  |  टूटे मकानों की मरम्मत, बिजली की आपूर्ति बहाल करना, टूटे पुलों  को दुरुस्त कराना, संचार व्यवस्था को बहाल करना आदि कार्य युद्ध स्तर पर किए जाए  | शिवराज सिंह चौहान ने  ग्वालियर संभाग के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के निरीक्षण के उपरांत भोपाल लौटकर निवास पर देर रात वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली  |   शिवराज ने अधिकारियों को  निर्देश दिए है की  | बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सभी की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए  |  प्रभावित व्यक्तियों को भोजन व शुद्ध जल उपलब्ध कराएं  |  यह सुनिश्चित करें कि प्रभावित क्षेत्रों में संक्रामक बीमारियों का प्रकोप ना हो  |  जिन व्यक्तियों के घर नष्ट हो गए हैं उन्हें आश्रय स्थल उपलब्ध कराएं  | साथ ही घरों की मरम्मत में मदद की जाए  |  विद्युत आपूर्ति पुनः स्थापित की जाए |  टूटे गए पुलों की मरम्मत की जाए तथा वैकल्पिक रास्ते तैयार किए जाएं  |  संचार सुविधा पुनर्स्थापित की जाएं |  आवास,फसल और पशुओं की हानि का तुरंत सर्वे किया जाए |  बाढ़ राहत राशि प्राप्त करने के लिए भारत सरकार को प्रस्ताव प्रेषित करें  |  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुबह बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र के जिला प्रशासन , चंबल ग्वालियर रेंज के आईजी और कमिश्नर से फोन पर चर्चा की है  |  उन्होंने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में चल रहे रेस्कयू ऑपरेशन और बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली | शिवपुरी और भिंड में एयर ऑपरेशन शुरू हो गया है  |  शिवपुरी के करेरा काली पहाड़ी में एयर ऑपरेशन हुआ |  भिंड में तीन स्थानों पर एयर ऑपेरशन किया गया  |  देर रात काली पहाड़ी, शिवपुरी में 57 लोगों को रेस्क्यू किया गया है  |  रेस्क्यू करने का काम जारी है  | टीला शिवपुरी में 13 लोगों को रेस्क्यू किया गया है |  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी फोन पर चर्चा कर बाढ़ की वर्तमान स्थिति, रेस्क्यू ऑपेरशन , राहत कार्यो की विस्तृत जानकारी दी |  मुख्यमंत्री ने प्राथमिक तौर पर  बड़े स्तर पर हुए इंफ्रास्ट्रक्चर नुकसान, फसल नुकसान, बिजली आपूर्ति एवं टेलीकॉम नेटवर्क आपूर्ति एवं अन्य बुनयादी आवश्यकताओं के संबंध में अवगत कराया है | शिवराज  ने केंद्र सरकार द्वारा लगातार मिल रहे सहयोग के लिए प्रधानमंत्री का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि इस कठिन परिस्थिति में केंद्र सरकार मध्यप्रदेश के बाढ़ पीड़ितों के साथ है |  और प्रदेश को केंद्र द्वारा हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी |  शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय  गृह मंत्री अमित शाह से भी फोन पर चर्चा की और  बाढ़ से उत्पन्न विपरीत परिस्थितियों,  राहत कार्यों, केंद्र के विभिन्न बचाव दलों से मिल रहे सहयोग एवं बुनियादी आवश्यकताओं के संबंध में विस्तार से बताया |  वहीँ अमित शाह  ने मध्यप्रदेश को हर संभव मदद का भरोसा देते हुए केंद्र की एक एडवांस टीम, क्षति आकलन हेतु मध्यप्रदेश भेजने की बात कही |  उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी शिवराज सिंह चौहान से बाढ़  चर्चा की |  शिवराज  ने उपराष्ट्रपति को बताया कि मध्यप्रदेश के 5 जिले श्योपुर, शिवपुरी, दतिया, भिंड और मुरैना बाढ़ प्रभावित है, जहां सेना, बीएसएफ, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, एयरफोर्स, मध्यप्रदेश पुलिस और अन्य बचाव दल लोगो को सुरक्षित स्थानों में पहुंचाने का काम निरंतर कर रहे है | उपराष्ट्रपति ने मध्यप्रदेश में बाढ़ पीड़ितों के प्रति अपनी चिंता व्यक्त की है   |  श्योपुर  में 15 लोकेशन में से 13 लोकेशन चिन्हित की गई है  | जहां 2000 खाने के पैकेट हेलीकॉप्टर के माध्यम से भेजे गए  |  2500 खाने के पैकेट दोबारा हेलीकॉप्टर के माध्यम से इन्हीं लोकेशन पर भेजे जायेंगे  |  प्रत्येक 2 घंटे के अंतराल पर खाद्य सामग्री बाढ़ प्रभावित लोकेशंस पर भेजी जाएगी | शिवराज ने  निवास में बाढ़ की स्थिति और राहत कार्यों का जायजा लेने हेतु आपात बैठक हुई |  बैठक में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जिला प्रशासन,  जिलो के प्रभारी मंत्री वर्चुअल जुड़े। ..  प्रभारी मंत्री और स्थानीय मंत्री राहत कार्यो की जानकारी दी  | वहीँ इस दौरान कहा गया की  बांध टूटने जैसी अफवाह न फैले , अफवाह रोकने और लोगो को सतर्क करने का सिस्टम और दुरुस्त किया जाए  |  मंत्री यशोधरा राजे ने बिजली आपूर्ति बहाल करने पर जोर दिया |  ज्यादातर स्थानों पर पानी कम हो गया है, बारिश रुकी हुई है |  राहत कार्यों में तेजी आई है | श्योपुर में प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 15 हज़ार से अधिक लोग प्रभावित हुए है, कच्चे मकान गिरे है | क्षतिग्रस्त पुल पुलियों का आकलन किया जा रहा है |  श्योपुर में ज्यादातर स्थानों पर बिजली आपूर्ति बहाल हो चुकी है  | ग्वालियर से बाढ़ग्रस्त क्षेत्रो में खाद्य सामाग्री फ़ूड पैकेट भेजने शुरू कर दिए गए है  |  मंत्री तुलसी सिलावट ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि ग्वालियर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार फ़ूड पैकेट पहुचाए जाएंगे  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 August 2021

 bad road condition

कच्चा रास्ता बना दलदल , आये दिन होते हैं हादसे    परासिया जनपद  में सड़क निर्माण का कार्य पूरा नहीं होने से ग्रामीण नाराज है  | बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण कार्य पूरा नहीं होने के कारण सड़क दलदल में तब्दील हो गई है | यहाँ आये दिन हादसे होते रहते हैं  |  परासिया के  जाटाछापर  ग्राम पंचायत में सड़क निर्माण की धीमी गति और बारिस से दलदल में तब्दील हुई सड़क में ग्रामीणों का चलना मुश्किल हो गया है  |  प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत पीडब्ल्यूडी द्वारा ठेकेदार के माध्यम से सड़क का निर्माण किया जा रहा है  |  2 करोड़ 23 लाख की लागत से 3 किलोमीटर सड़क का तीन हिस्सों में निर्माण किया जा रहा  |  जिसका एक हिस्सा पूर्ण हो चुका है  | दूसरे में गिट्टी डाली चुकी है  | पर तीसरे हिस्से जाटाछापर रमपुरी से भमोड़ी को जोड़ने वाली सडक के निर्माण में  लेट लतीफ कीजा रही है |  जिसके कारण  ये कच्चा रास्ता दलदल में तब्दील हो गया है |  दलदल भरी सड़क से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है  | वही फिसलन से दोपहिया वाहन चालक दुर्धटनाओ का शिकार हो रहे है  | जिम्मेदार अधिकारियों से जब  इस सम्बंध में  बात की गई  तो वे जवाब देने से कतराते रहे  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 August 2021

  Faggan Singh Kulaste

ज्ञापन सौंपकर की मंत्री फग्गन सिंह के इस्तीफे की मांग      छिंदवाड़ा में सरपंच ओर सचिवों ने  केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के बयान के खिलाफ कलेक्टर को ज्ञापन सौपा  और  इस्तीफे की मांग की  गौरतलब है की कुछ दिनों पूर्व फग्गन सिंह कुलस्ते ने भाजपा कार्यसमिति की बैठक में सरपंच सचिवों की शिकायत पर उन्हें  कौए के जैसे उल्टा लटकाने की बात कही थी | सरपंच संघ छिंदवाड़ा के बैनर तले सरपंचों ने केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के खिलाफ  ज्ञापन सौपा  कुलस्ते द्वारा सरपंचों को अभद्र भाषा बोले जाने पर सरपंच नाराज हैं |  केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने शनिवार को सिवनी  में एक विवादित बयान दिया था | जिसमे उन्होंने आयोजित भाजपा कार्यसमिति की बैठक में कहा था की  सरपंच सचिवों को कौए के जैसे उल्टा लटकाने की बात कही थी |  दरअसल केंद्रीय मंत्री कुलस्ते भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे  | तभी उन्होंने सरपंच सचिवों की लगातार काम न करने की शिकायतों को लेकर  कहा था की  यह काम हमारे पास आया है अब बदमाशी नहीं चलेगी |  एक दो को कौवा जैसा टांग दे चाहे सरपंच हो चाहे सचिव  कुलस्ते का यह विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है था  |  आपको बता दें यह कोई पहला मामला नहीं जब फग्गन सिंह ने विवादित बयान दिया हो | इससे पहले भी उन्होंने शराब को लेकर बेतुका  बयान दिया था | जिसमे उन्होंने कहा था की  शराब लोगों के लिए एक बड़ा टॉनिक है |  और कोरोना के समय में यह बहुत ही ज्यादा जरूरी है  |  इसके कारण ही देश में शराब का सेवन करने वाले बहुत लोग है  | उन्होंने शराब को राज्य सरकार के लिए रेवेन्यू का एक बड़ा जरिया भी बताया था  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 August 2021

 Narottam Mishra

राहुल बाढ के समय कहीं मेहनत कर लेते,सेवा कर लेता   मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेता  राहुल गांधी के ब्रेक फ़ास्ट पॉलिटिक्स पर तंज कसा और कहा  राहुल पॉलिटिक्स ही करते हैं बाढ के समय कहीं मेहनत कर लेते सेवा कर लेते  |  गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा  अति वृष्टि  के कारण श्योपुर और शिवपुरी मे बाढ के हालात बने है |  बीरपुर मे भी चिंता की स्थिति बनी है | पांच हेलीकाप्टर पहुंचे हैं  | लेकिन वे  मौसम खराब होने के कारण उड  नही पा रहे  | शिवपुर के सिलवाड़ी मे 400 लोग फंसे है ऐसे ही अलग अलग जगह और लोग फंसे  हैं  | शिवपुरी मे दो लोगो की मौत हुई है  |  मुरैना मे बिजली गिरने से एक  व्यक्ति की मौत हुई है  |  उन्होंने कहा अभी और बारिश की संभावना है इसलिए अपील है कि लोग घर मे ही रहे | मुरैना और भिंड जिले में अलर्ट किया गया है  |  कल जो मैरिज गार्डन मे 45 लोग फंसे थे सभी को निकाल लिया है  | मिश्रा ने राहुल गांधी के ब्रेक फ़ास्ट पॉलिटिक्स पर कहा  राहुल पॉलिटिक्स ही करते हैं  |  बाढ के समय कहीं मेहनत कर लेते सेवा कर लेते  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 August 2021

 Kamal Patel

महंगाई बढ़ने से किसानों  को हुआ फायदा आम जनता परेशान, महंगाई पर बयानबाजी   बढ़ती महंगाई को लेकर कृषि मंत्री कमल पटेल ने तर्क देते हुए कहा की  महंगाई बढ़ रही है जिससे किसानों का भी फायदा हो रहा है |  किसानों  को  अपनी फसलों का अधिक मूल्य मिल रहा है |  महंगाई को लेकर आम जनता परेशान है |  महगाई ने मध्यमवर्गीय परिवार की आर्थिक कमर तोड़ दी है..वही महगाई को लेकर  कृषि मंत्री कमल पटेल ने इसके फायदे गिना दिए | जब महंगाई पर सवाल किया गया तो केंद्र और राज्य सरकार का बचाव करते हुए कमल पटेल ने  कहा  कि महंगाई बढ़ रही है जिससे किसानों को भी फायदा हो रहा है..किसानों की  फसलों का अधिक मूल्य मिल रहा है   |  कमल पटेल ने कहा  महंगाई बढ़ने से किसानों का समर्थन मूल्य भी बढ़ा  दिया गया हैं |  जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद. पटेल कुछ भी कहें लेकिन  बढ़ती महंगाई से सामज का एक तबका दो जून की रोटी के लिए भी मोहताज है |  जो सिस्टम को कोस रहा है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 August 2021

 Pradhuman Singh Tomar

तोमर : अरुण यादव टिकट पाने के लिए दबाव बना रहे   सिंधिया समर्थक ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर  ने कांग्रेस नेता अरुण यादव  के ट्वीट पर  कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया का  एक राजवंश रहा है  | उनका एक इतिहास रहा है  |  लोकतंत्र में वे  एक सजग पैरवी की तरह काम कर रहे हैं  | लेकिन अरुण यादव तो टिकिट बेचने के लिए जाने जाते हैं  |  ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने कांग्रेस नेता अरुण यादव के ट्वीट   मैं  सिंधिया  नहीं हूँ  |  को लेकर पर पलटवार करते हुए कहा की  अरुण यादव को इसलिए जाना जाता है की पार्टी में टिकट और पद  कैसे बेचे जाते हैं  | उनका नाम सिंधिया जी के साथ कैसे जुड़ सकता है  | अरुण यादव की पार्टी की पीड़ा निकल कर सामने आ रही है  |  अरुण यादव टिकट पाने के लिए दबाव बना  रहे हैं  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 August 2021

 Narottam Mishra

मिश्रा :कमलनाथ की चक्की अपने ही लोगो को बारीकी से पीस रही   कांग्रेस नेता अरुण यादव के ट्वीट पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा की  | कांग्रेस की मानसिकता पिछड़ों के विरोध की रही है. | अरुण यादव के  पिता के साथ कांग्रेस ने  सौतेला व्यवहार किया .. अरुण यादव ने संघर्ष किया | और सीएम बन गए कमलनाथ.. वे अध्यक्ष रहते सबको  टिकट बांटते थे अब खुद टिकट मांग रहे हैं | गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा की कमलनाथ की चक्की धीरे चलती है |  लेकिन अपनी ही पार्टी के लोगों को बारीक पीसती है   | अरुण यादव संघर्ष करते  रहे और मुख्यमंत्री कमलनाथ बन गए  | अब अरुण यादव को खुद का टिकट मांगना पड़ रहा है | नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा की  | कांग्रेस ने युवाओं को 4 हजार  रुपये बेरोजगारी  भत्ता देने  का वादा किया था | बाद में ठेंगा दिखा दिया.. कांग्रेस गजब खेल करती है  |  नरोत्तम ने कहा मैं बाहर गया था, इसलिए अमित शाह के साथ चर्चा में नहीं था. | मुझे इतना ज्ञान है कि कब चर्चा में जाना है और कब नहीं..उन्होंने अपराधियों को लेकर कहा की  | लगातार आरोपी पकड़े जा रहे हैं  | अपराधों के  नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है  |  नरोत्तम मिश्रा ने कोरोना को लेकर कहा की  | प्रदेश में कोरोना काबू मे है  | कुल सत्रह प्रकरण आये है  | 131 एक्टिव केस बचे है |  रोज 70 हजार  टेस्ट हो रहे हैं  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  2 August 2021

 Pashupatinath Temple

दूसरे  सोमवार पर श्रद्धालुओं ने की शिव आराधना   हिंदू धर्म में सावन का महीना विशेष महत्व रखता है | भोपाल के शिव मंदिरों में आज सुबह  सावन के दूसरे  सोमवार पर श्रद्धालुओं की कतारें लगी रही. | शहर के गोविंदपुरा में स्थित पशुपतिनाथ मंदिर पर श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर दूध अभिषेक कर विशेष पूजा अर्चना की |  भोपाल में सावन सोमवार के अवसर पर भोजपुर सहित शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का ताँता लगा रहा |  सावन के सभी सोमवार का अपना महत्व होता है  ...  हिंदू पंचांग के अनुसार, पांचवा महीना सावन कहलाता है | इस साल सावन 25 जुलाई से शुरू होकर 22 अगस्त तक रहेगा | इस दौरान कुल 4 सोमवार पड़ेंगे  |  भगवान शिव की  आराधना के लिए सावन का महीना सर्वोच्च महीनों में से एक माना गया है. | सावन के दूसरे सोमवार को गोविंदपुरा में स्थित पशुपतिनाथ मंदिर पर श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर दूध अभिषेक कर विशेष पूजा अर्चना की | इस दौरान मंदिर के पुजारी ने कहा की  |  सावन सोमवार शिव भक्तों के लिए विशेष दिन माना जाता है |  पशुपतिनाथ मंदिर में आज के दिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर पूजा  अर्चना करते हैं  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  2 August 2021

 Ramkhilavan Patel

मेरा परिवार नहीं लेगा आरक्षण का लाभ इसके पहले एक बेटी ने आरक्षण का लाभ ले लिया     मध्य प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री रामखेलावन पटेल ने उनकी बेटी द्वारा आरक्षण का लाभ लेने के बाद बयान दिया कि अब उनके परिवार में कोई 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण का लाभ नहीं लेगा  |  पिछड़ा वर्ग  कल्याण मंत्री रामखेलावन पटेल ने कहा कि वे अपने बच्चों को 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण का लाभ नहीं दिलवाएंगे | उनकी बेटियां हैं, उनका परिवार इसका फायदा नहीं लेगा  | पटेल ने यह बयान तब दिया है, जब उनकी एक बेटी इसी ओबीसी कोटे से एमपीपीएससी में ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर   चयनित हुई हैं  और अभी भोपाल में पदस्थ हैं | बीजेपी मुख्यालय में रामखिलावन पटेल ने कहा कि मेरा परिवार को 27 फीसद ओबीसी आरक्षण का लाभ नहीं लेगा  |  उनकी बेटी द्वारा आरक्षण का लाभ लिया गया है  ये पूछे जाने पर पर पटेल ने कहा कि जब वे मंत्री नहीं थे तब बड़ी बेटी ने ओबीसी आरक्षण का लाभ लिया है   | आगे कोई बेटी इसका फायदा नहीं लेगी |  पटेल से सवाल किया गया कि क्या सक्षम या क्रीमीलेयर में आ चुके लोगों को आरक्षण का लाभ लेना चाहिए? उन्होंने कहा कि यह उनके व्यक्तिगत फैसले पर निर्भर करता है  |  पटेल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी सरकार का नीट एक्जाम को लेकर किया गया फैसला ऐतिहासिक है |  ओबीसी एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को फायदा होगा  |  पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश में फिलहाल 53 जातियां हैं, जिन्हें वर्तमान में 27% ओबीसी आरक्षण का लाभ नहीं मिल रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री जल्द ही ऐसे कदम उठाने जा रहे हैं, जिनसें इन जातियों को फायदा मिलेगा  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  2 August 2021

 rain storm

दो सगे भाइयों की मौत, तीन घायल   सिंगरौली के विंध्यनगर में  जयंत कंपनी की दीवार गिरने से झोंपड़ी में सो रहा एक परिवार इसकी चपेट में आ गया |  इस घटना में दो सगे भाइयों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए  |  विंध्यनगर थाने की जयंत चौकी से महज 500 मीटर दूर  जयंत समानता कंपनी की दीवार देर रात गिर गई | जिसके कारण दीवार  से सटी हुई झोपड़ी में सो रहा परिवार इसकी  जद में आ गया  | इस  घटना में दो सगे भाइयों की जहां मौत हो गई  |  वहीँ  तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं   | मौके पर पहुंची  पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल  भेजा  | नेहरू अस्पताल के डॉक्टरों की माने तो घायल में एक बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है |  इस मामले की जाँच कर रहे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर ने बताया कि  कम्पनी की  दीवार काफी पुरानी है |  कंपनी वहां से जा चुकी है लेकिन लेबर दीवार के सहारे  घर बनाकर  रहती हैं  | विगत 24 घंटे से बारिश हो रही है  इस कारण यह पुरानी दीवार गिर गई और ये हादसा हो गया | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 August 2021

 riot

गाड़ियों , दुकानों में तोड़फोड़ , राहगीरों को किया घायल   टीकमगढ़ में  कोतवाली थाने से कुछ ही दूरी पर एक  दर्जन से ज्यादा गुंडों और बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया  | बदमाशों ने खुलेआम तलवार लहराई और गाड़ियों में तोड़ फोड़ की  | वहीं पुलिस बदमाशों को पकड़ने के बाजय बस स्टैंड को बंद करने में लगी रही  |  टीकमगढ़ में बदमशों को अब पुलिस का डर नहीं  रहा  |  थाने से कुछ ही दूर बस स्टैंड में करीब एक दर्जन बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया  | असामाजिक तत्वों ने खुलेआम तलवार , डंडों और हथियारों के बल पर दुकानों , गाड़ियों और गुजरते हुए राहगीरों पर बर्बरता पूर्वक हमला किया  |  जिसमें कई राहगीर और ट्रक ड्राइवर घायल हो गए |  कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा  | बदमाशों ने दुकानदारों का सामान दुकानों से  बाहर फेंक दिया  |करीब  10 से 15 मिनट तक आतंक मचाने के बाद सारे गुंडे भाग खड़े हुए |  बताया जा रहा इन बदमाशों के खिलाफ कई मामले भी दर्ज हैं |  लेकिन पुलिस अब तक इन की तलाश नहीं कर पाई है | बताया ये भी जा रहा है की इन गुंडों को राजनैतिक संरक्षण   प्राप्त है  |  वहीं पुलिस ने अपनी असफलता को छुपाते हुए गुंडों को बंद करने की जगह  बस स्टैंड को बंद करना उचित समझा  | घटना को लेकर पूरे शहर में लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 August 2021

 weather

चार लोगों की मौत ,एक की हालत गंभीर राहत कार्य में जुटे ग्रामीण और पुलिस की टीम     रीवा में बारिश के चलते एक कच्चा घर गिर गया | इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है  | जहाँ हादसा हुआ वहां तक पहुँचने के लिए  सड़क तक नहीं है  | इस कारण रेस्क्यू टीम को मुश्किलों का सामना करना पड़ा  |  रीवा  के गढ़ थाना  के गुचियारी गांव में घर गिरने से दबकर चार लोगों की मौत हो गई   | जबकि एक गंभीर रूप से घायल है  |   मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत कार्य चलाकर मलबे के नीचे दबे चार शव  शवों को मलबे से निकाला  |  जबकि  दो  घायलों को निकाल कर  इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गगेव  भेजा  |  घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसडीएम मनगवा के बी पांडे, एसडीओपी एसके निगम सहित अन्य प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा  | उक्त मकान मनोज पांडे का था |  मकान गिरने के कारण मनोज पांडे का पूरा परिवार मलबे के नीचे दब गया था  |  जिसमें उनकी  दो बेटियां एक बेटा पत्नी व स्वयं शामिल  हैं    ...  इस इलाके के  ग्रामीणों का आरोप है कि उनके गांव में  सड़क ना होने के कारण बेहतर सुविधाएं नहीं मिलती हैं |  इस घटना में भी राहत दाल समय पर नहीं पहुँच सका  | जिस वजह से समय पर रेस्क्यू का काम नहीं हो सकता  और घायलों की मौत  हो गई  | हालाँकि ग्रामीणों ने पुलिस के साथ बचाव काम शुरू कर दिया था |  गांव तक पहुंचने में प्रशासन को 2 घंटे का समय लग गया  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 August 2021

 Rakesh Jain

कहा भारतीय जनता पार्टी आती है तो नुकसान ही होता है दिग्विजय सिंह के सामने की पूर्व मंत्री की जमकर बुराई भाजपा नेता का कुछ समय पहले का है ये वीडियो   बीजेपी नेता और पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश जैन का अपनी ही पार्टी के खिलाफ बगावत का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है |  राकेश जैन पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के सामने बैठकर अपनी  ही पार्टी की बुराई करने में लगे हुए हैं  | उन्होंने कहा उनकी सरकार आने से उनको नुकसान होता है  | जब दिग्विजय सिंह की सरकार थी तो काम होते थे  |  सोशल मीडिया पर बीजेपी के नेता का  अपनी पार्टी के खिलाफ बगावत का वीडियो वायरल हो रहा है | पूर्व  पार्षद पति और पूर्व  बीजेपी मंडल अध्यक्ष राकेश जैन  ने  कांग्रेस सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा की |  जब राजा साहब की सरकार थी तो उनके काम हो जाते थे |  लेकिन भाजपा की सरकार बनने के बाद काम नहीं हो रहे हैं  | राकेश जैन पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के सामने बैठकर अपनी ही पार्टी की  बुराई कर रहे थे  | बीजेपी नेता राकेश जैन ने कहा हमारी पार्टी आती है तो नुकसान ही होता है | उन्होंने समय आने पर कांग्रेस ज्वाइन करने की भी बात  कही | जैन ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री की भी जमकर  बुराई की. | राकेश जैन ने कहा स्मार्ट सिटी के चलते और खुद की कमियों के कारण प उमाशंकर गुप्ता की हार.हुई है | अब यह मामला  बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं तक पहुंच चुका है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  31 July 2021

 Cow Rescue

गौ सेवकों ने कड़ी मशक्कत के बाद उतारा नीचे   छतरपुर में एक गाय घर के तीसरी मंजिल पर चढ़ गई | गौ सेवको की टीम ने मौके पर पहुँचकर 4 घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद रेस्कयू कर गाय को छत से नीचे उतारा  | इस दौरान गाय को देखने लोगों का हुजूम लग गया  |  मामला शहर के बालाजीपुरम का है |  जहाँ खाने की तलाश में एक गाय घर के तीसरी मंजिल पर बनी छत पर चढ़ गई  | और फिर वह नीचे नही उतर पा रही थी  |   जैसे ही आसपास के लोगो ने देखा तो मकान मालिक को जानकारी दी  | मकान मालिक के काफी प्रयास  के बाद जब गाय नीचे नही उतर पाई तो   | गौ सेवको की टीम ने मौके पर पहुँचकर 4 घंटे की कड़ी मशक्कत  के बाद रेस्कयू कर गाय को छत से नीचे उतारा  | इस दौरान तीसरी मंजिल पर चढ़ी गाय और रेस्कयू देखने स्थानीय लोगो का हुजूम लगा रहा  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  31 July 2021

 Bajrang Dal Memorandum

ज्ञापन सौंपकर की आरोपियों को पकड़ने की मांग   परासिया में कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने हनुमान मंदिर को क्षति पहुंचाई और मूर्ती को तोड़ दिया | जिससे नाराज  बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को ज्ञापन दिया  और आरोपियों को तत्काल पकड़ने की मांग की  |  को समी के समीप बने  हनुमान मंदिर को कुछ अज्ञात  लोगों  ने रात के समय क्षति पहुंचाते हुए मूर्ति को तोड़ दिया  | जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है  |  गौरतलब है की  पिछले वर्ष भी इसी जगह इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया था | लेकिन पुलिस और प्रशासन के द्वारा इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई |  इन सभी घटनाओं से नाराज बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को एक बार फिर ज्ञापन सौंपा है |  और मंदिर को क्षति पहुँचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है |  बजरंग दल ने चेतावनी दी की अगर आरोपियों को पकड़ा नहीं गया तो वे इसको लेकर कठोर कदम उठाएंगे | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  31 July 2021

 Jaivardhan Singh

अब वो पैसा सरकार आम जनता से वसूल करने में लगी है   राजगढ़ में एक सभा को  सम्बोधित  करते हुए   पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने भाजपा सरकार और  केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुट पर निशाना साधा और कहा की | जिस भाजपा ने सिंधिया जी को खरीदने में 500 करोड़ खर्च किये, अब वो पैसा आम जनता से वसूला जा रहा है  |  पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री एवं राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की  |  भाजपा सरकार सिंधिया को खरीदने  में लगाए पैसे जनता से वसूल रही है  | भाजपा ने सिंधिया को खरीदने में 500 करोड़ खर्च किये थे | अब उस पैसे को भाजपा की सरकार जनता  से बढे हुए बिजली के बिल से वसूल रही है  | इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हम सबको मिलकर इस भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकना है  |  इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार और सिंधिया गुट पर कई आरोप लगाए  |  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  30 July 2021

 unique performance

अर्धनग्न होकर की नारेबाजी , हड़ताल जारी रहेगी   छिंदवाड़ा में अपनी मांगों को लेकर जनपद के समस्त कर्मचारियों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया  और जमकर नारेबाजी की प्रदर्शनकारियों  का कहना  है जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती उनका प्रदर्शन जारी रहेगा  |  छिन्दवाड़ा के परासिया में समस्त सचिव संघ व जनपद समेत कर्मचारियों ने सँयुक्त मोर्चा के बैनर तले अपनी मांगों को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया  | कर्मचारियों ने कपडे उतारकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की  इस दौरान कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा की जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती  | तब तक हड़ताल जारी रहेगी |  गौरतलब है सचिव संघ सहित जनपद के कर्मचारी कई दिनों से अपनी मांगो को लेकर अड़े हुए हैं | और प्रदर्शन कर रहे हैं  |  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  30 July 2021

 girl welcome

लोगों ने वरघोड़ा निकालकर किया नन्ही बालिका का स्वागत   आष्टा में नन्ही बालिका समृद्धि देशलहरा ने आठ उपवास की कठिन तपस्या की इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने समृद्धि देशलहरा का स्वागत और सम्मान किया  | साधु साध्वियों के पावन वर्षायोग की स्थापना के साथ  आत्म कल्याण और विश्व शांति की मंगल कामना लिए श्रद्धालुओं ने व्रत उपवास और कठोर तपस्या करना शुरू  कर दिया है | चातुर्मास के लिए विराजित 'अणु वत्स '  पूज्य संत मुनि जी की निष्ठा में  समृद्धि देशलहरा ने कठोर अठ्ठाई तप की साधना की इस मौके पर  ग्राम मगरदा सिद्दीकगंज में समृद्धि देशलहरा का  स्वागत किया गया |  लोगों ने  वरघोड़ा निकाल कर समारोह  आयोजित  किया  |  लोगों ने  धर्म के सिद्धांत और वैज्ञानिक रीति नीति को वर्तमान परिवेश में सभी के लिए हितकारी बताया | और  देशलहरा परिवार को बधाई दी  गौरतलब है की समृद्धि ने मात्र आठ वर्ष की आयु मे आठ दिन लगातार निराहार रहकर  उपवास किया है | उन्होंने कठिन तपस्या कर अन्य लोगों को भी प्रेरणा दी है  |  इस अवसर पर विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय, जनपद प्रधान धारा सिंह पटेल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  30 July 2021

 Shivraj Singh Chauhan

शिवराज : मप्र टाइगर स्टेट , टाइगर बचाएंगे और बढ़ाएंगे भी   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्ल्ड टाइगर डे पर प्रदेश के पूरे वन अमले को बधाई दी  इस दौरान उन्होंने कहा की मध्य प्रदेश टाइगर स्टेट है  | इसलिए मध्य प्रदेश टाइगर बचाएगा भी और  बढ़ाएगा भी  |  वर्ल्ड टाइगर डे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पन्ना टाइगर रिजर्व में सफल हुए बाघ पुनर्स्थापना का विशेष उल्लेख किया | और सतपुड़ा के घने जंगलों में लगातार बढ़ रहे  बाघों की संख्या को लेकर भी प्रसन्नता जाहिर की  | शिवराज ने कहा आज ग्लोबल टाइगर डे है  |  और टाइगर बचाने के लिए मध्यप्रदेश में टाइगर पार्क  और हमारी वाइल्ड लाइफ की पूरी टीम के द्वारा जो प्रयत्न किए गए हैं वह अभिनंदनीय हैं  | चाहे पन्ना में फिर से टाइगर बसाने का मामला हो या सतपुड़ा टाइगर रिजर्व  इसकी एक अपनी अलग पहचान है |  यह प्राकृतिक सौंदर्य का खजाना है | उन्होंने कहा  भवानी प्रसाद मिश्र जी ने कहा था सतपुड़ा के घने जंगल, गूंजते, अनमने जंगल और इन जंगलों में विशेष प्रयत्नों के द्वारा टाइगर्स की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है |  शिवराज ने कहा वाइल्ड लाइफ के बिना हमारा जीवन अधूरा है | और प्रकृति का चक्र भी ऐसा है कि टाइगर के बिना सृष्टि नही चल सकती | और इसलिए भौतिक प्रकृति और पर्यावरण संतुलन स्थापित करने की आवश्यकता है  |  इसलिए टाइगर भी बचें और बाकी वन्य प्राणी भी स्वतंत्र विचरण करें तो उससे प्रकृति का एक पूरा चक्र होता है |  उन्होंने कहा मध्यप्रदेश कटिबद्ध है टाइगर को बचाने और  बढ़ाने के लिए  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 July 2021

 Narottam Mishra

कोरोना के चलते पैरोल बंदी अभी जेल में दाखिल नहीं होंगे नरोत्तम : कांग्रेस के पास चुनाव लड़ने के लिए मुद्दा नहीं है   एमपी के गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए  कहा की  राहुल गाँधी ने दस दिन में किसान कर्जमाफी का वादा किया था | कर्ज  माफ़ नहीं  होने पर मुख्यमंत्री बदलने की बात कही थी | कांग्रेस की सरकार ने  वो वादा नहीं निभाया और ये विडम्बना है की कांग्रेस  गरीबी हटाने  और  कर्ज माफ़ी की बात कर रही  है  |  गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के अपराध बढ़ने के आरोप  को लेकर कहा की अपराध की बात वो कांग्रेस कर रही है जिसके समय में डाकुओं का राज था   | सतना , भिंड चंबल इलाकों में दहशत रहती थी  ... पता नहीं कोंग्रेसियों को कहाँ अपराध दिख रहा है  ... एमपी में किसानों के कर्जा माफ़ी  की बात राहुल गाँधी ने की थी | कांग्रेस पार्टी कभी भी वादा नहीं निभाती   ...  गरीबी हटाओ से लेकर किसान कर्ज माफी का सिर्फ नारा ही कांग्रेस  ने दिया  ...   ओबीसी आरक्षण को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने कहा की कमलनाथ सरकार में कोर्ट ने इसपर रोक लगाईं थी  ... उन्होंने कहा कांग्रेस सही तरीके से पैरवी के लिए वकील ही नहीं खड़ा किया  |  बढे हुए बिजली के बिल को लेकर कांग्रेस के आंदोलन को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि  कांग्रेस पहले भी ऐसे आंदोलन कर चुकी है |  लेकिन इसमें जनता की भागीदारी नहीं होती है  | कांग्रेस अब डूब की कगार पर है | ये सब बैठ कर बस ट्वीट करें  चुनाव को लेकर उन्होंने कहा की  कांग्रेस के पास चुनाव में जनहित के मुद्दे नहीं रहते हैं  | उन्होंने कहा की राहुल गाँधी जैसे अपाने दामाद वाड्रा की चिंता करते हैं |  ऐसे ही छत्तीसगढ़ में हुआ है | जनहित ही की चिंता कांग्रेस ने न तब की न अब कर रहे हैं |  चुनाव में कांग्रेस की हार तय है  | स्थानांतरण को लेकर उन्होंने कहा की  .. जिनका स्थानांतरण होगा उसको पालन करना पड़ेगा | नरोत्तम मिश्रा ने कहा की कोविड को ध्यान में रखते हुए SC में दायर रि पिटीशन में निर्णय दिया गया है कि  |  जो दंडित बंदी पैरोल पर जेल से बाहर हैं   , उन्हें आगामी आदेश तक जेल दाखिल नहीं किया जाए  |   कोरोना को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने कहा की  कोरोना के आज केस बढे हैं | कोरोना के 22 नए मरीज मिले हैं |  इंदौर में 60 से ऊपर वालों का वैक्सीनेशन लगभग हो गया है  | उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा की जब मध्यप्रदेश उत्तर प्रदेश में कोरोना बढ़ता है तो ये बहोत  शोर करते हैं | लेकिन केरल और महाराष्ट्र में बढ़ने पर चुप क्यों हो जाते हैं  |  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 July 2021

 Surendra Singh Shera

शेरा की दावेदारी से अरुण यादव को ख़तरा   खंडवा लोकसभा उपचुनाव के लिए विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा ने कांग्रेस से दावेदारी की है  | शेरा की दावेदारी से अरुण  यादव का टिकिट कट सकता है| कांग्रेस के सर्वे में सामने आया है कि अरुण यादव में खंडवा को जितने की क्षमता नहीं है  |  विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा ने खंडवा से दावेदारी करके कांग्रेस में  नया धमाका कर दिया है | . खंडवा लोकसभा के उपचुनाव और तीन विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ,पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कोर ग्रुप की बैठक बुलाई थी | खंडवा सीट से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने दावेदारी की थी  और अब  तक  यह माना जा रहा था कि  अरुण यादव का टिकिट पक्का है  | लेकिन आज अचानक विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा ने खंडवा से दावेदारी पेश कर अरुण यादव की रह मुश्किल कर दी है |  उन्होंने भरी बैठक में खंडवा से टिकिट की मांग कर सब को चौंका दिया |  अरुण यादव  पिछले कुछ समय से खंडवा से टिकिट के लिए लॉबिंग कर रहे थे और उन्हें दिग्विजय सिंह भी उनका समर्थन कर रहे थे |  इस बीच कांग्रेस ने खंडवा के लिए सर्वे करवाया तो यह बाद सामने आई कि अरुण यादव खंडवा के लिए माकूल कांग्रेस प्रत्याशी नहीं हैं |  अगर यादव  को खंडवा  से टिकिट दिया जाता है तो कांग्रेस का  जीतना मुश्किल हो जाएगा | ऐसे  में शेरा की दावेदारी से कॉग्रेस में कई नए समीकरण बनते नजर आ रहे हैं और मानजा रहा है कि अब कांग्रेस अरुण यादव पर दांव नहीं खेलेगी  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 July 2021

 Kamal Patel

कमल पटेल :मंडी बोर्ड के लिए आज का दिन ऐतिहासिक   किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने समन्वय भवन में आयोजित एक सादे समारोह में  विभाग के मृतक कर्मचारियों के 60 परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र दिया  | इस दौरान उन्होंने कहा की मंडी बोर्ड के लिये आज का दिन ऐतिहासिक  है  | यह दिन प्रदेश सरकार की संवेदनशीलता का परिचायक है  | कृषि मंत्री कमल पटेल ने  कहा कि विभाग में कार्यरत रहते हुए सामान्य मृत्यु और कोरोना से काल कवलित हुए कर्मचारियों के परिजनों को नियुक्ति प्रदान की गई है  | मंडी बोर्ड के 53 कर्मचारी और बीज निगम के 7 कर्मचारियों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति दी गई है | इनमें से 16 कर्मचारियों की मृत्यु कोरोना के कारण हुई थी  | उन्होंने बताया कि मंडी बोर्ड में 37 को सहायक ग्रेड-3 के पद पर और 16 को भृत्य , चौकीदार के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है |  विभाग द्वारा जुलाई माह में पहले भी मंडी बोर्ड 36 और कृषि विभाग में 13 लोगों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की जा चुकी है  | कमल पटेल ने कहा मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार विशेष अभियान चलाकर अनुकम्पा नियुक्तियाँ प्रदान की जा रही हैं  |  जिससे कि मृतक कर्मचारियों के परिजन को संबल प्रदान किया जा सके | इस मौके पर सभी  दिवंगत आत्माओं की शांति के लिये दो मिनिट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई |  इस अवसर पर मंडी बोर्ड की प्रबंध संचालक  प्रियंका दास भी मौजूद रहीं  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 July 2021

 traffic jam

रोजगार , मुआवजा ,गांवों के विकास को लेकर प्रदर्शन   सिंगरौली  स्थित एस्सार पावर प्लांट क्षेत्र के विस्थापितों ने समस्याओं को लेकर  पावर प्लांट गेट के सामने चक्का जाम किया | विस्थापितों ने रोजगार, विस्थापितों का बकाया भुगतान और  विस्थापित गांवों  के विकास ना होने को लेकर  एसआर कंपनी के विरोध में जमकर नारे लगाए  |  एस्सार पावर प्लांट गेट नंबर एक पर बड़ी संख्या में विस्थापितों के  चक्का जाम से आवाजाही प्रभावित रही  | इन विस्थापितों का कहना है  कि जब से यह कंपनी आई है  | विस्थापितों के साथ अन्याय कर रही है  |  इनका ऐश डैम  फूट गया था  , उसमें भी दर्जनों किसानों की जमीनें बर्बाद हुई थी |  फसल तबाह हो गई थी  |  जिसका पूरा मुआवजा नहीं दिया गया  |  विस्थापितों के इस प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद  माड़ा थाने की पुलिस स्थानीय प्रशासन एवं जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंचर और विस्थापितों से बातचीत  की  |  और कंपनी प्रबंधन व विस्थापितों के बीच समझौता पत्र पर हस्ताक्षर करा कर जाम को खुलवाया  |  माड़ा एसडीएम एस पी मिश्रा एसडीओपी राजीव पाठक, बन्धौरा चौकी प्रभारी प्रियंका मिश्रा की उपस्थिति में समझौता पत्र तैयार किया गया |  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 July 2021

 Narottam Mishra

मंत्री सिंघार ने कहा था दिग्विजय सबसे बड़े शराब माफिया शराब माफियाओं पर हो रही कार्रवाई ,कठोर कानून लाएंगे     गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा  ने अवैध शराब के ट्वीट  पर राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह पर पलटवार करते हुए कहा की  दिग्विजय सिंह को अवैध शराब मामले में बोलने का हक नहीं है | उनकी ही कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे उमंग सिंघार ने  दिग्विजय सिंह को प्रदेश का सबसे बड़ा शराब माफिया बताया था. | उन्होंने कहा सरकार शराब माफियाओं पर कार्रवाई कर रही है  |  गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा की |  कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे उमंग सिंघार ने दिग्विजय सिंह को लेकर कहा था की  | प्रदेश के सबसे बड़े शराब माफिया हैं दिग्विजय सिंह  | अब दिग्विजय को अवैध शराब को लेकर बोलने का अधिकार नहीं  |  उन्होंने कहा सरकार लगातार शराब माफियाओं पर कार्रवाई  कर रही है ..माफियाओं के अवैध निर्माण तोड़े जा रहे हैं ..शराब माफियाओं के खिलाफ कड़े कानून की आवश्यकता है | शराब माफियाओं के खिलाफ कठोर कानून इसी सत्र में आ सकता है. | छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार में हो रहे विवाद पर उन्होंने कहा की राजस्थान पंजाब में भी ऐसे ही हालात है ..झूठ बोलेंगे तो दिक्कत तो आएगी ही..उन्होंने कहा दिल्ली में बैठे कांग्रेस के नेताओं की वजह से यह  कलह.हो रही है  |  | इसमें कोई  नई बात नहीं है | कांग्रेस की यह  परंपरा भी पुरानी है | .  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 July 2021

school open

कोरोना की गाइडलाइन का पालन करना जरूरी   तक़रीबन  दो साल बाद  एमपी  में 11वीं और 12वीं की पढ़ाई शुरू हो गई है  | 50 फीसदी क्षमता के साथ क्लासेस शुरू की गई हैं  | स्कूल में कोरोना की सभी गाइडलाइन का पालन करना  अनिवार्य किया गया है  |  कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए  मध्यप्रदेश  में  11वीं और 12वीं की क्लासेस शुरू कर दी गई हैं |  12वीं की सोमवार और गुरुवार  , 11वीं की मंगलवार और शुक्रवार को क्लास   लगेंगी |  जो बच्चे स्कूल नहीं आ रहे  उनके लिए ऑनलाइन क्लास जारी  रहेगी  | सोमवार को  बच्चे सहमति पत्र लेकर  स्कूल पहुंचे |  5 अगस्त से 9 वीं और 10 वीं की क्लास भी शुरू होंगी |  स्कूल में  कोविड की गाइडलाइन का पालन करना जरूरी किया गया है |  इसके  साथ ही स्कूल में  टीचर्स के वैक्सीनेशन के लिए विशेष कैंप भी आयोजित  किये गए हैं | भोपाल में कलेक्टर अविनाश लवानिया ने स्कूलों का जायजा लिया और विधयर्थियों से बातचीत भी की  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  26 July 2021

 alcohol

कुणाल :सरकार का अवैध शराब माफियाओं को संरक्षण सरकार खरीदने के लिए पैसा लगाने वाले कर रहे वसूली   मंदसौर में जहरीली शराब कांड पर सियासी आरोप प्रत्यारोप जारी है |  कांग्रेस ने मंदसौर जहरीली शराब कांड को मुद्दा बनाकर प्रदेश सरकार पर जुबानी हमले  तेज़ कर दिए हैं  |  कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने शिवराज सरकार पर अवैध शराब माफियाओं को संरक्षण देने के आरोप लगाए हैं | वहीँ गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कोई भी अपराधी बच नहीं पायेगा  |  मंदसौर में जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई  |  तीनों लोग खकराई गांव के रहने वाले हैं  | वहीं, गांव के ही कुछ अन्य लोगों को शराब पीने के बाद तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है  | इस मामले में  पुलिस और प्रशासन ताबड़तोड़ कार्रवाई में जुट गया है  | रात में प्रशासन ने अवैध शराब बेचने वाले पिंटू उर्फ योगेंद्र का मकान तोड़ दिया  | आबकारी विभाग के निरीक्षक नरेंद्र डामोर को निलंबित किया गया है  |  खास बात है कि मंदसौर प्रदेश के आबकारी मंत्री जगदीश देवड़ा का विधानसभा क्षेत्र है  | देवड़ा ने ट्वीट कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं  |  प्रदेश में इससे पहले भी उज्जैन और मुरैना में भी जहरीली शराब से कई लोगों की मौत हो चुकी है  |  कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने शिवराज सरकार पर अवैध शराब माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा की | मध्यप्रदेश में  जब से खरीदे हुए जनादेश की सरकार बनी है | तब से माफिया तंत्र लोगो की जान ले रहा है | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान माफियो को दस फ़ीट गाड़ने  की बात करते है  | वही माफिया सुरसा  की तरह लोगों की जान ले रहा है. | जिन शराब माफियाओं ने सरकार खरीदने के लिए पैसा लगाया था  |  वो अब वसूली पर लगे  है... कुणाल ने कहा शराब माफियाओं के द्वारा तीन लोगों की जान ले ली गई  |  मामले में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी ट्वीट कर शिवराज सरकार और आबकारी मंत्री पर सवाल खड़े किए हैं  | गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा  ने कहा दोषियों पर कार्यवाही  की जा रही है |  कोई भी आरोपी बख्शा नहीं जाएगा | तीन अधिकारीयों को इस मामले में निलंबित किया गया है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  26 July 2021

 ACCIDENT

चार लोगों की मौत , एक की हालत गंभीर     भोपाल में  होशंगाबाद रोड पर चिनार सिटी के सामने तेज रफ्तार  अनियंत्रित कार   टाइल्स से भरे ट्रक  मंप जा घुसी  |  इस दुर्घटना में कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई  | वहीं  एक की हालत गंभीर बनी हुई है  | उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है  |  टाइल्स से भरे ट्रक और तेज रफ्तार कार की टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई  | बताया जा रहा है की  कार की रफ्तार काफी तेज थी | कार की रफ़्तार का  अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है |  कि कार टकराने के  ट्रक के नीचे फंस गई  |  उसके एयरबैग तक फट गए  |  टीआइ निरंजन शर्मा ने बताया  कि कार में बुरी तरह से चारों लाशें फंसी थी |   घायल युवक दर्द से चीख रहा था  |   कार बुरी तरह पिचक चुकी थी  |  जेसीबी मशीन और आयरन कटर से काटकर सभी को  कार से बाहर निकाला गया | इस ऑपरेशन में करीब दो घंटे लगे  | ट्रक को जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है  | हालाँकि इस मामले में कार चालाक की गलती साफ़ नजर आ रही है | .इस घटना  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भी ट्वीट कर दुःख जाहिर किया है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 July 2021

 ACCIDENT

तीन की मौत ,दो गंभीर रूप से घायल   सिंगरौली में ऑटो और कार की भिड़ंत में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई  और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए  | घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है  |  घटना बरगवां गोरबी मार्ग के बड़ोखर चौराहे की हैं | जहाँ एक तेज रफ़्तार कार और ऑटो में जोरदार भिड़ंत हो गई |  जिससे मौके पर तीन लोगों की मौके पर ही  मौत हो गई  | वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए  |  सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची | और घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया  |  घायलों की स्थिति  गंभीर बनी हुई है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 July 2021

 Narottam Mishra

पूजन कर नगर पालिका को सौपी फायर बिग्रेड गाड़ी   गुरु पूर्णिमा पर गृह जेल विधि विधाई संसदीय कार्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा प्रवास पर दतिया पहुंचे  | मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने दतिया में अपने निवास  पर आम जन की समस्याओं को सुना  |  साथ ही नगर पालिका को पूजन कर फायर बिग्रेड गाड़ी सौपी  |  गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा  |  दतिया में भाई श्री पीतांबरा पीठ मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने मां बगलामुखी देवी के दर्शन कर प्रार्थना की  |  वही उन्होंने मंदिर प्रांगण में प्राचीन शिव मंदिर वन खंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया  |   शनि देव मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 July 2021

 dilapidated road

ग्रामीणों ने की सड़क किनारे नाली बनाने की मांग     तामिया में लगातार बारिश हो रही है  |   बारिश ने किसानों के चेहरे पर मुस्कुराहट ला दी है  |  लेकिन वहीं ग्रामीण की मुसीबत भी बढ़ गई है  | . पुरे गावं में सड़कों की हालत बेहद खराब होने की वजह से ग्राणीण परेशान हैं  | बारिश के पानी की निकासी ना होने के कारण सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया हैं  |   जिससे परेशान ग्रामीणों ने पानी निकासी की व्यवस्था की मांग की है  |  भारी बारिश के चलते तामिया में सड़कों की हालत खराब हो गई है  | बाजार में सड़क के दोनों ओर  नालिया ना होने की वजह से  सड़कों पर पानी घुटनों तक  भर गया है | सड़कों ने तालाब का रूप ले लिया है |  लगातार जलभराव के कारण ग्रामीणों को खासी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है |  ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत सहित  जनप्रतिनिधियों से सड़क निर्माण के साथ  नालियां  बनाए जाने की मांग की है  | ताकि पानी निकासी की समुचित व्यवस्था हो सके | सड़कों में पानी और कीचड़ से निजात मिल सके | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 July 2021

 congress memorandum

कांग्रेस ने जताया विरोध किया प्रदर्शन   पेट्रोल डीजल और गैस के बढ़ते दामों के खिलाफ सिंगरौली जिले में कांग्रेस ने नाराजगी जताई और विरोध प्रदर्शन किया  | साथ में बिजली की समस्या का मुद्दा भी उठाया |  कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों ने पुरे शहर में रैली निकली और राजयपाल के नाम कलेक्ट्रेट पहुंच कर ज्ञापन सौपा |  सिंगरौरी जिले के शहर जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल के नेतृत्व में कांग्रेस के पदाधिकारियों ने   | देश व प्रदेश में पेट्रोल डीजल, एलपीजी गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों व बिजली की समस्या को लेकर वैढन शहर में रैली निकल कर कलेक्ट्रेट पहुंचे और  प्रदेश के  राज्यपाल के नाम कलेक्टर के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा  |   इस दौरान कांग्रेस प्रदेश के पूर्व मंत्री वंश मणि वर्मा  | कांग्रेस सेवा दल के रूपेश चंद्र पांडे  |   प्रवीण सिंह चौहान सहित सैकड़ों कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे  | कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल ने कहा कि | केंद्र की मोदी सरकार और शिवराज सरकार के द्वारा भारी भरकम टैक्स लगाकर पेट्रोल डीजल और गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं | . जिससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार बेहद परेशान है | कोरोना से जिले का गरीब तबका वैसे भी परेशान था |  लेकिन सरकार के द्वारा महंगाई के चलते अब लोगों को 2 जून की रोटी भी नसीब नहीं हो रही है क्योंकि जिले में बेरोजगारी का आलम यह है कि क्षेत्र का युवा बेहद परेशान है |  साथ ही डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ने से खेती किसानी में लगने वाले सामान भी महंगे हो गए हैं  | अब तो मोदी सरकार का नारा देने वाले लोग भी इस महंगाई से परेशान हैं |  कांग्रेस पार्टी अब चुप नहीं बैठेगी अगर आने वाले वक्त में सरकार ने महंगाई कम नहीं की तो एक बार फिर कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी   |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 July 2021

 Shivraj Singh Chauhan

शहीदों ने भारत माता के चरणों में सर्वस्व न्योछावर किया     मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया  | इस दौरान उन्होंने कहा की शहीद  चन्द्रशेखर आजाद और महापुरुष लोकमान्य तिलक की आज जयंती है  | इनके चरणों में मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ  |  इन्होने कहा  शहीदों ने भारत माता के चरणों में सर्वस्व न्योछावर  कर दिया |  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में  गीतांजलि चौराहे पर शहीद चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति पर माल्यार्पण किया |  इस दौरान उन्होंने कहा की शहीद चंद्रशेखर आजाद ने भारत माता के चरणों में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया  आज उनकी जयंती है |  आज एक और  महापुरुष लोकमान्य तिलक की जयंती है |  जिन्होंने  स्वराज्य  की मांग की थी |  देश को आजाद कराने में महात्मा गांधी के साथ लोकमान्य तिलक साथ रहे |  मैं इन दोनों के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूँ |  इस अवसर पर पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता के साथ कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  23 July 2021

 Narottam Mishra

कोरोना कंट्रोल में है , बेटियों और बहुओं का होगा टीकाकरण   गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा की | . बंद कमरे में ट्वीट पर रहकर कमलनाथ आगे हो सकते हैं  |  लेकिन जनता ने उन्हें नकार दिया  | नरोत्तम ने कहा शिवराज से कमलनाथ की कोई तुलना नहीं है |  कांग्रेस के कमलनाथ के सोशल मीडिया में आगे रहने के दावे पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा की , कमलनाथ को जनता ने नकार दिया है  |  कमलनाथ बंद कमरे में सिर्फ ट्वीट में आगे हो सकते हैं  | उन्होंने कहा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनता के दिलों पर राज करते हैं  | उन्होंने कोरोना को लेकर कहा की  मध्यप्रदेश में  कोरोना काबू में है  | आज कुल 10 केस मिले , 12 लोग ठीक हुए हैं | अब  कुल 163 एक्टिव केस  बचे हैं | उन्होंने कहा अन्य प्रदेशों से सैंपल में हम आगे हैं |  रोज 70 हजार से ज्यादा सैंपल लिए जा रहे हैं  | गुरु पूर्णिमा पर लोगों की भीड़ को देखते हुए  महाराष्ट्र से लगी हुई सीमाओं पर टेस्ट के खासे इंतजाम किये गए हैं  | गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन लगाने पर  नरोत्तम मिश्रा ने कहा की 20 लाख से अधिक बेटियों और बहुओं का टीकाकरण होगा | मिलावटखोर माफियाओं को लेकर उन्होंने कहा की | अब दूध में मिलावट करने वाले माफियाओं पर सरकार नकेल कसेगा |  मिलावटखोरों को नहीं बख्शा जाएगा |  मिलावट पर कसावट बनी रहेगी |  राजनगर में एसआई पंकज शर्मा को  2 लोगों की जान बचाने पर  उन्हें राज्य स्तर का पुरस्कार दिया जाएगा |  बाढ़ को लेकर सभी जगह अलर्ट किया गया है | . प्रदेश के सभी थानों को कहा गया कि जहां भी अति बारिश हो रही है |   जलभराव की स्थिति है उस पर नजर रखें  | और जहां स्थिति बिगड़ती है वहां तुरंत राहत बचाव कार्य प्रारंभ करें |  भोपाल में हेड कांस्टेबल को चाकू मारकर घायल किए जाने को लेकर उन्होंने कहा की |  5 आरोपियों में से तीन  गिरफ्तार हुए हैं | दो आरोपी भी जल्द  गिरफ्तार होंगे  | आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी  | किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  23 July 2021

 fake robbery

कर्ज में डूबे युवक ने बनाई झूठी लूट की कहानी   भोपाल पुलिस ने झूठी कहानी बनाकर लूट की फर्जी घटना का पर्दाफाश कर दिया |  पुलिस ने बताया कि फरियादी ने लोगों से उधार लिया हुआ था | और पैसा ना देना पड़े इसलिए उसने लूट की झूठी कहानी बनाई  |  भोपाल के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कौशल ने बताया कि 21 जुलाई को फरियादी परमानंद मीणा ने रिपोर्ट लिखाई की  | एक कार  चालक और  उसके दो साथियों ने उसके साथ 1 लाख 5 हजार  रुपये  की लूट की है  |  घटना की गंभीरता को देखते हुए  घटना की जांच शुरू की  गई | फरियादी से पूछताछ के दौरान फरियादी द्वारा बताए गए समय में भिन्नता पाई गई  इसके साथ ही फरियादी द्वारा बनाई गई झूठी लूट की कहानी में भी कई गड़बड़ियां सामने आई  |  पुलिस ने बताया की  फरियादी ने पैतृक गांव निपानिया चेतन मे 11 बिसवा जमीन जयनारायण मीणा को रजिस्ट्री करवा दी  | और  जमीन से  1 लाख 25 हजार  रुपये प्राप्त किये | वहीँ जब  फरियादी के लडके रामबाबू से अलग से पूछताछ की गई तो  |  फरियादी और  उसके लडके द्वारा मनगढ़ंत कहानी बनाकर रुपये लूटने की झूठी कहानी सामने आई  | | बताया जा रहा है कि  फरियादी परमानंद वेल्डिंग का काम करता है  |  लेकिन पारिवारिक खर्च पूरा न होने के कारण फरियादी परमानंद के ऊपर दो से ढाई लाख रुपये का कर्जा हो गया था  | इसलिये फरियादी परमानंद द्वारा अपने लड़के रामबाबू के साथ मिलकर मनगंढत कहानी बनाई |  जिससे कर्जा  मांगने वाले कुछ दिनो के लिये शांत हो जायें | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  23 July 2021

 cable theft

न्यू एंकर गैलेक्सी के कर्मचारियों ने की हरकत MPEB सहित कई सरकारी ,निजी संस्थान प्रभावित   भोपाल से टच कंप्यूटर की फाइबर केबल चोरी का मामला सामने आया है |  बताया जा रहा है की न्यू एंकर गैलेक्सी और उसके कर्मचारियों ने इस घटना को अंजाम दिया |  जिससे mpeb सहित कई बड़े संस्थानों में डाटा ट्रांसफर का काम  प्रभावित हुआ  |  फाइबर केबल काट कर चोरी करने का एक मामला सामने आया है |  न्यू एंकर गैलेक्सी और उसके कर्मचारियों ने इस घटना को अंजाम दिया  |  टच कंप्यूटर  mpeb स्कैडा गवर्नमेंट ऑर्गेनाइजेशन  का   वेंडर है | जो की mpeb के सभी सब स्टेशनों को फाइबर के माध्यम से जोड़ता है  | जिसकी मदद से mpeb का डाटा ट्रांसफर होता है | बताया जा रहा है की यह घटना पिछले महीने से हो रही थी | लगातार फाइबर केबल को काटकर चोरी कर लिया जाता  था  | जिससे कार्य प्रभावित हो रहा था | जब कम्पनी की टीम ने इस पर जांच की तो पता चला की न्यू एंकर गैलेक्सी के कर्मचारी  इस   घटना को अंजाम दे रहे थे | जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है | बताया जा रहा है की छोटू और धर्मेंद्र नाम के दो कर्मचारी केबल काटकर  गाड़ी में रख लेते थे |  जिसके चलते mpeb के साथ कई सरकारी संस्थानों और निजी संस्थानों का कई दिनों तक कार्य प्रभावित  होता था | भोपाल रेलवे स्टेशन इसरो और इसरो से कैप्ट की लिंक भी प्रभावित हुई है |  चोरी किया गया  फाइबर इन दोनों लोगों  की गाडी से भी बरामद किया गया है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  22 July 2021

Narottam Mishra

मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने स्वयं आरक्षकों लगाई फित्ती   गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उनके कार्यालय में कार्यरत आरक्षकों के कार्यवाहक प्रधान आरक्षक बनने पर बधाई दी और  स्वयं फित्ती लगाकर उन्हें सम्मानित  गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के  कार्यालय में कार्यरत आरक्षक लल्लन सिंह, राजेश चतुर्वेदी, देवेंद्र तिवारी, हिम्मत सिंह को आरक्षक से कार्यवाहक प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है | इस अवसर पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने  उन्हें शुभकामनाएं दी  और स्वयं आरक्षकों को फित्ती लगाकर उनका सम्मान किया  .| इस मौके पर गृहमंत्री ने सबका मुँह भी मीठा करवाया | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  22 July 2021

 Lokayukta raid

संतोष शर्मा  से बड़ी मात्रा ने नगदी और आभूषण मिले   लाेकायुक्त पुलिस ने  मुरैना नगर निगम के अकाउंटेंट संतोष शर्मा के ग्वालियर और मुरैना  स्थित तीन मकानों पर छापे मार कार्यवाही की |  संतोष शर्मा के पास  से आठ लाख रुपये नगद  | सोने- चांदी के जेवर और तीन कारों के आलावा  करोड़ों की प्रॉपर्टी मिली है  |  लोकायुक्त पुलिस ने संतोष शर्मा के ग्वालियर और मुरैना के घरों पर तड़के ही दविश दी  |उसके  घर से भारी मात्रा में नगदी एवं संपत्ति के दस्तावेज भी टीम काे मिले हैं   | वहीं टीम काे बसंत विहार स्थित निवास से आठ लाख नगद और  साेने चांदी के जेवर भी मिले हैं |  लाेकायुक्त की टीम को देख कर पहले तो संतोष शर्मा के परिजनों ने धमकाने की कोशिश की | लेकिन  जब पता चला कि सामने खड़े लाेग लाेकायुक्त के अफसर हैं ताे अकाउंट आफिसर के हाेश उड़ गए  | अकाउंटेंट के ग्वालियर में तारागंज स्थित निवास पर   छापामारी की गई है |  वहीं एक टीम नगर निगम के रिकार्ड रूम व लेखा कार्यालय पर भी पहुंची है | लाेकायुक्त काे जांच पड़ताल में भारी मात्रा में नगदी के अलावा कई प्लाट, मकानाें की रजिस्ट्री सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी मिले हैं  |   लाेकायुक्त की टीम ने एक साथ तीन स्थानाें पर छापे मारे हैं, ऐसे में संपत्ति एवं नगदी का मिलान करने में समय लग सकता है  |  लोकायुक्त पुलिस का कहना है आय से अधिक संपत्ति के मामले में यह कार्यवाही की गई है  | संतोष पर आरोप है उसने अपनी काली कमाई अपने रिश्तेदारों और परिजनों के नाम पर खपाई है | लोकायुक्त पुलिस को   8 लाख रुपये नगद बसंत विहार स्थित मकान से मिले  | यहीं से भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवर भी मिले हैं  | बसंत विहार के दो मंजिला मकान की कीमत लगभग तीन करोड़ बताई जा रही है | नैनागढ़ रोड पर शर्मा के लड़के के नाम से न्यू हाेलैंड ट्रेक्टर की ऐजेंसी है | ग्वालियर के तारागंज  में एक मकान है  | उसके पास  तीन कारें हैं  |  जिनमें   अल्टो, मारुति सियाज व मारुति रिट्ज  हैं |  संतोष शर्मा के बैंक डिटेल और लॉकर के बारे में भी लोकायुक्त पुलिस को जानकारी मिली है  |  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  21 July 2021

 Lokayukta raid

संतोष शर्मा  से बड़ी मात्रा ने नगदी और आभूषण मिले   लाेकायुक्त पुलिस ने  मुरैना नगर निगम के अकाउंटेंट संतोष शर्मा के ग्वालियर और मुरैना  स्थित तीन मकानों पर छापे मार कार्यवाही की |  संतोष शर्मा के पास  से आठ लाख रुपये नगद  | सोने- चांदी के जेवर और तीन कारों के आलावा  करोड़ों की प्रॉपर्टी मिली है  |  लोकायुक्त पुलिस ने संतोष शर्मा के ग्वालियर और मुरैना के घरों पर तड़के ही दविश दी  |उसके  घर से भारी मात्रा में नगदी एवं संपत्ति के दस्तावेज भी टीम काे मिले हैं   | वहीं टीम काे बसंत विहार स्थित निवास से आठ लाख नगद और  साेने चांदी के जेवर भी मिले हैं |  लाेकायुक्त की टीम को देख कर पहले तो संतोष शर्मा के परिजनों ने धमकाने की कोशिश की | लेकिन  जब पता चला कि सामने खड़े लाेग लाेकायुक्त के अफसर हैं ताे अकाउंट आफिसर के हाेश उड़ गए  | अकाउंटेंट के ग्वालियर में तारागंज स्थित निवास पर   छापामारी की गई है |  वहीं एक टीम नगर निगम के रिकार्ड रूम व लेखा कार्यालय पर भी पहुंची है | लाेकायुक्त काे जांच पड़ताल में भारी मात्रा में नगदी के अलावा कई प्लाट, मकानाें की रजिस्ट्री सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी मिले हैं  |   लाेकायुक्त की टीम ने एक साथ तीन स्थानाें पर छापे मारे हैं, ऐसे में संपत्ति एवं नगदी का मिलान करने में समय लग सकता है  |  लोकायुक्त पुलिस का कहना है आय से अधिक संपत्ति के मामले में यह कार्यवाही की गई है  | संतोष पर आरोप है उसने अपनी काली कमाई अपने रिश्तेदारों और परिजनों के नाम पर खपाई है | लोकायुक्त पुलिस को   8 लाख रुपये नगद बसंत विहार स्थित मकान से मिले  | यहीं से भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवर भी मिले हैं  | बसंत विहार के दो मंजिला मकान की कीमत लगभग तीन करोड़ बताई जा रही है | नैनागढ़ रोड पर शर्मा के लड़के के नाम से न्यू हाेलैंड ट्रेक्टर की ऐजेंसी है | ग्वालियर के तारागंज  में एक मकान है  | उसके पास  तीन कारें हैं  |  जिनमें   अल्टो, मारुति सियाज व मारुति रिट्ज  हैं |  संतोष शर्मा के बैंक डिटेल और लॉकर के बारे में भी लोकायुक्त पुलिस को जानकारी मिली है  |  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  21 July 2021

bribe taker

लोकायुक्त की कार्रवाई 2 लाख नगद 1 लाख का चेक बरामद   जबलपुर लोकायुक्त ने एनएचएम के प्रभारी कार्यपालन यंत्री ऋषभ कुमार जैन केा  हबीबगंज स्टेशन से 3 लाख की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा है |  ऋषभ जैन ने सिवनी जिले में अस्पताल निर्माण कार्य के भुगतान के एवज में जबलपुर के ठेकेदार से रिश्वत की मांग की थी  |    जबलपुर लोकायुक्त ने बडी कार्यवाही करते हुए एनएचएम के प्रभारी कार्यपालन यंत्री ऋषभ कुमार जैन केा  3 लाख की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है  | लोकायुक्त डीएसपी दिलीप झरबड़े के नेतृत्व मे यह  कार्यवाही  की गई  | बताया जा रहा है की आवेदक चंद्रभान विश्वकर्मा से सिवनी जिले में अस्पताल निर्माण कार्य के अंतिम भुगतान के एवज में तीन लाख की मांग की गई थी  | जिस पर लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए ऋषभ कुमार जैन के पास से   2 लाख नगद और  एक लाख का चेक बरामद किया है  |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  20 July 2021

 Narottam Mishra

खुद की पार्टी संभल नहीं रही ,बीजेपी का सीएम तय कर रहे राहुल गांधी की वजह से अध्यक्ष सहित कांग्रेसी पार्टी छोड़ रहे   मीडिया से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के अभद्र व्यवहार को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ को आड़े हाथों लेते हुए कहा की  ये पहली बार नहीं है जब कमलनाथ ने मीडिया के साथ अभद्र व्यवहार किया है | अब मीडिया को सोचना है |  जिस दिन मीडिया ने समझ लिया उस दिन कमलनाथ का खेल ख़त्म हो जाएगा  |  इस दौरान उन्होंने दिग्विजय सिंह को निशाने  पर  लेते हुए कहा की  खुद की पार्टी संभाल नहीं पा रहे और हमारी पार्टी का मुख्यमंत्री तय करेंगे |  गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह के मुख्यमंत्री बदलने वाले ट्वीट पर  निशाना साधते हुए कहा की दिग्विजय सिंह से अपनी पार्टी संभल नहीं रही है | और दूसरी पार्टी के मुख्यमंत्री तय करने में लगे हुए हैं | नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ को लेकर कहा की कमलनाथ  ने मीडिया के साथ पहली बार इस प्रकार का अभद्र व्यवहार नहीं किया है |  अब मीडिया को सोचना है |  जिस दिन मीडिया समझ लेगा , उस दिन खेल खत्म हो जाएगा |  नरोत्तम मिश्रा ने   कहा कांग्रेस एक डूबता जहाज है  ... जिसमें कोई बैठना नहीं चाहता है  |  वैसे भी कांग्रेस में एक को मनाओ तो दूजा रूठ जाता है| पंजाब को संभाला तो मणिपुर चला गया  | उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा  राहुल बाबा ने कहा था जिसको जाना है चला जाए  |  इसीलिए तो अध्यक्ष सहित विधायक जा रहे हैं  | नरोत्तम ने कहा कांग्रेस कभी भी अनुसूचित जाति और जनजाति की हितैषी नहीं रही है |   वह इन्हें सिर्फ वोट बैंक ही मानती रही है  |   यही कारण है कि शिव भानू सिंह सोलंकी को उप- मुख्यमंत्री ही रखा  |  उन्हें कभी मुख्यमंत्री नहीं बनने दिया गया  | उनके स्थान पर दिग्विजय सिंह स्वयं मुख्यमंत्री बन गए |  अनुसूचित जाति और जनजाति के नेताओं को यह बात देर से समझ में आई  | कमलनाथ जो  प्रदेश का शास्त्र बिगाड़ कर चले गए  |  वे कमलनाथ अर्थशास्त्र की बात कर रहे हैं | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  20 July 2021

 Laxman Tiwari

विंध्य क्षेत्र में अनदेखी ,बेरोजगारी के चलते भटक रहे युवा   सिंगरौली में  पूर्व विधायक लक्ष्मण तिवारी  ने पृथक विंध्य प्रदेश की मांग को लेकर चालीस दिवसीय अस्मिता यात्रा निकाली है | लक्ष्मण तिवारी  ने कहा कि विंध्य प्रदेश में विकास की असीम संभावनाएं है | विंध्य प्रदेश की अनदेखी के चलते युवा रोजगार के लिए भटकने को मजबूर हैं  |  विंध्य प्रदेश बनाने की मांग समय समय पर उठती रही है  |  मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी सहित विंध्य क्षेत्र कई बड़े नेताओं ने पार्टी लाइन से हटकर विंध्य प्रदेश की मांग रख चुके  हैं  | पूर्व विधायक लक्षण तिवारी ने एक बार फिर विंध्य प्रदेश बनाये जाने की मांग की  |  लक्षमण तिवारी ने कहा की विंध्य क्षेत्र के लोगों की अनदेखी की जा रही है | लक्ष्मण तिवारी ने कहा कि स्वर्गीय पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री निवास तिवारी  ने पृथक विन्ध्य प्रदेश के लिए विधानसभा से प्रस्ताव पास कराया था  | लेकिन दुर्भाग्य है इसके बाद भी किसी ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया  | उन्होंने कहा सिंगरौली में कई कारखाने और रोजगार के स्रोत है |  लेकिन नेताओं की इच्छा शक्ति नहीं होने के चलते यहाँ के  युवाओं को रोजगार के लिए भटकना पड़ता है | पूरे विंध्य क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं हैं |  सिंगरौली जिले के  राजस्व की वजह से पूरे प्रदेश का एक तिहाई खर्च चल रहा है  | उन्होंने कहा  विन्ध्य प्रदेश जैसे ही बनेगा इंदौर की तर्ज पर सिंगरौली को आर्थिक राजधानी के रूप में बनाया जाएगा  | इसके लिए  40 दिवसीय जन अस्मिता यात्रा निकाली गई है | विंध्य को विकास की ओर ले जाने का लक्ष्य रखा गया है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  20 July 2021

 ACCIDENT

ट्रक के नीचे दबने से  कार हुई चकनाचूर   सीहोर में क्रीसेंट पार्क के पास एक  भीषण  सड़क हादसा हो गया  | कृषि के सामान से भरा ट्रक पलट कर कार पर गिर गया | जिससे ट्रक के नीचे दबने से कार में सवार पति पत्नी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई  |  इंदौर-भोपाल रोड पर झागरिया जोड़ के पास एक कृषि के सामान से भरा ट्रक पलट कर कार पर गिर गया |  जिससे  ट्रक के नीचे दबने से कार में सवार अधिवक्ता राजेंद्र रैना और उनकी  पत्नी विभा रैना की घटना स्थल पर ही मौत हो गई |  तीन क्रेन और एक बुलडोजर की मदद से ट्रक को उठाया गया |  इसके बाद कार से मृतकों के शवों को बाहर निकाला जा सका |  पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है |  बताया जा रहा है की कार  भोपाल की तरफ से जा रही थी |  वहीं ट्रक  इंदौर की तरफ से आ रहा था  | और झागरिया की तरफ मुड़ रहा था  |  ट्रक चालक ने मुड़ते समय ब्रेक लगाया | इसी दौरान कार ट्रक से टकरा गई |  जिससे दोनों अनियंत्रित हो गए  | ट्रक में वजन ज्यादा होने के कारण वो पलट गया  |  और  कार उसके नीचे दब कर चकनाचूर हो गई  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 July 2021

 Narottam Mishra

मिश्रा :कमलनाथ एक भी पद नहीं छोड़ने वाले   एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंघण से कहा है कि वे अपनी पार्टी पर ध्यान दें तो बेहतर होगा | मिश्रा ने कहा जिस बंदे ने पप्पू शब्द की उत्पत्ति की हो जिसने कांग्रेस को मुन्नी से भी  ज्यादा बदनाम किया हो उसको कांग्रेस पार्टी यदि प्रदेश अध्यक्ष बनाती है तो फिर कांग्रेसियों का ताली  ठोकना तो बनता ही हैं।   गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा आप तय मानिए कमलनाथ जी एक भी पद नहीं छोड़ने वाले बैठकों के दौर कांग्रेस में चाहे  जितने हो जाए | इन्होने कहा  जिस बंदे ने पप्पू शब्द की उत्पत्ति की हो जिसने कांग्रेस को मुन्नी से भी ज्यादा बदनाम किया हो उसको कांग्रेस पार्टी यदि प्रदेश अध्यक्ष बनाती है तो फिर कांग्रेसियों का ताली  ठोकना तो बनता ही हैं वैसे यह कांग्रेस पार्टी का आंतरिक मामला है |  मिश्रा  ने कमलनाथ को लेकर कहा  जिस व्यक्ति ने स्वयं किसानों को लिखित में धोखा दिया हो , जो व्यक्ति चाहे बाढ़ हो- चाहे सूखा हो , वल्लभ भवन के पांचवें माले से कभी नीचे नहीं उतरा हो , जब वह किसानों की बात करें तो हास्यास्पद लगता है | .मिश्रा ने कहा  दिग्विजय सिंह यदिअपनी खुद की पार्टी पर ध्यान दे देते तो ज्यादा बेहतर होता | गृह मंत्री ने कहा हमने कोरोना के दंश को झेला है | कोई भी नहीं चाहता कि तीसरी लहर आएं कांग्रेस कैसी राजनीति कर रही है और भी तो फोरम है राजनीति करने के लिए | लेकिन कांग्रेस है कि कभी मुर्दों से बात करती है तो कभी लाशों की गिनती कर राजनीति करती है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 July 2021

 job hoax

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इण्डिया के नाम पर करते थे ठगी   बेरोजगार युवाओं को एयरलाइंस कंपनी में नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपियों को भोपाल की साइबर पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है  | बताया जा रहा है इन आरोपियों ने  कई राज्यो के युवाओं को नौकरी का झांसा देकर लगभग 1 करोड़ 20 लाख रुपये की ठगी की है  |  साइबर पुलिस टीम ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के नाम पर  राजाभोज विमानतल पर इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने वाले अन्तर्राज्जीय  गैंग को पकड़ा है  | साइबर पुलिस टीम ने पांच आरोपियों के पास  से मामलों में उपयुक्त होने वाले मोबाइल फोन, लैपटॉप सहित अन्य सामान भी बरामद किया है  | एसपी  भोपाल दक्षिण   साईं कृष्ण थोटा ने बताया कि आरोपी बेरोजगार युवाओं को टारगेट करके उनके साथ ठगी करने का लंबे समय से काम कर रहे थे  |   आरोपियों द्वारा समय-समय पर स्थान परिवर्तन कर कॉल सेंटर का संचालन किया जाता था  | एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया एवं इंडिगो एयरलाइंस के फर्जी लेटर हेड  व फ़र्ज़ी जीएसटी नंबर तैयार कर बेरोजगारी युवाओं को टारगेट कर उनके साथ ठगी की जाती थी |   अंतर राज्य गैंग के यह सभी आरोपी इससे पहले भी कई राज्यों में वारदातों को अंजाम दे चुके हैं  | इन्होंने अब तक देश के कई राज्यों में लगभग एक करोड़ 20 लाख रुपए की धोखाधड़ी बेरोजगार युवाओं के साथ की है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 July 2021

 Suicide

पत्नी से तनाव के चलते कोर्ट में चल रहा था केस   छतरपुर में असम राइफल्स मे पदस्थ जवान ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर खुदकुशी कर ली , बताया जा रहा है की जवान की पत्नी छह साल से उसके साथ नहीं रह रही थी |  और वह तनाव में था ,ग्वालियर हाई कोर्ट में उसका केस भी चल रहा था |  महाराजपुर थाना क्षेत्र के उमरिया गांव मे असम राइफल्स मे पदस्थ जवान ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली  |  मृतक जवान हरिचरण अहिरवार असम मे तैनात था  | पिछली 8 जुलाई को वह छुट्टी लेकर अपने घर आया था  | मृतक जवान के पिता का आरोप है कि मृतक हरिचरण की पत्नी छह साल उससें अलग रह रही थी |  पत्नी के अलग रहने से उसका केस ग्वालियर हाईकोर्ट मे चल रहा था  |  दो दिन पहले मृतक जवान ग्वालियर पेशी मे गया था   | जहां उसकी पत्नी पेशी पर नही आई  | जिससे वह तनाव मे था | जिससे परेशान होकर उसने गोली मारकर खुदकुशी कर ली |  पुलिस ने जवान की खुदकुशी का मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरु कर दी है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 July 2021

 Kamal Patel

जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए  बनी रुपरेखा   किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने मध्यप्रदेश में जैविक खेती संवर्धन के लिए विशेष प्रयास करने पर जोर दिया  |  उन्होंने "जैविक मध्य प्रदेश थीम" को आधार बनाते हुए आवश्यक प्रोग्राम तैयार करने के निर्देश  कृषि विभाग को दिए हैं  |  कृषि मंत्री कमल पटेल ने जैविक कृषि को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तर पर प्रगतिशील किसानों को चयनित करने पर जोर दिया  .| उन्होंने कहा कि जिलों के प्रगतिशील किसानों को एफ़पीओ में शामिल किया जाएगा |  प्रगतिशील किसानों से बाकी किसान भी प्रोत्साहित होकर जैविक कृषि की ओर आगे बढ़ सकेंगे और मध्य प्रदेश को कृषि के क्षेत्र में जैविक कृषि प्रदेश बनाने के लिए अपना योगदान दे सकेंगे  | जैविक मध्य प्रदेश थीम पर आयोजिय बैठक में मध्यप्रदेश के जैविक मामलों के विशेषज्ञ मध्यप्रदेश के जैविक मामलों के विशेषज्ञ केलकर बंधुओं के साथ कृषि मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी सम्मिलित हुए  |  पटेल ने कहा कि जैविक खेती करने वाले कृषकों को अनुदान पहले ही वर्ष से दिया जाना चाहिए ताकि किसानों को कठिया, शरबती जैसे गेहूं को प्रामाणिक रूप से उगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके  | उन्होंने जैविक उत्पादों की बेहतर मार्केटिंग पर भी जोर दिया  | पटेल ने जैविक बाजार को विकसित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए  |  जैविक मामलों के विशेषज्ञ अजीत केलकर, रवि केलकर ने ने ग्राम स्तर पर ऑर्गेनिक इनपुट प्रोडक्शन सेंटर पर विस्तार से प्रकाश डाला |  केलकर बंधुओं ने बताया कि निमाड़ क्षेत्र में वर्तमान में 9 इनपुट सेंटर सफलता पूर्वक संचालित किये जा रहे है |  जिनमे प्रमुख रूप से खरगोन, मंडलेश्वर,खंडवा में डेढ़ तलाई , के अलावा वसुधा जैविक अभियान के द्वारा भी इनपुट केंद्र संचालित किए जा रहे है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 July 2021

 TULSI SILAWAT

देश को कोरोना मुक्त करने के लिए की प्रार्थना   जल संसाधन मंत्री और ग्वालियर के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट दतिया पहुँचे  और माँ पीताम्बरा पीठ मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की  इस दौरान उन्होंने कहा की वे कोरोना से मुक्ति के लिए वे प्रार्थना करने आये थे  | जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट  दतिया स्थित  श्री पीताम्बरा पीठ मंदिर पहुंचे जहाँ उन्होंने  मंदिर में माँ बगलामुखी देवी, वनखंडेश्वर महादेव  और माँ धूमवती की पूजा अर्चना की इस दौरान उन्होंने कहा की  मैं  देश में कोरोना मुक्ति के लिए  प्रार्थना करने आया हूँ  | भगवान जल्दी इस महामारी से मुक्ति दिलाये  |  वहीं पूजा अर्चना के बाद तुलसी सिलावट  ग्वालियर के लिए रवाना हो गए | उनके साथ ग्वालियर के भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष कौशल शर्मा, भाजपा नेता रेवेंद्र सिंह परमार एवं भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 July 2021

 goon terror

जमकर मचाया उत्पात , नहीं रहा पुलिस का खौफ   छतरपुर में बेख़ौफ़ करीब आठ से दस नकाबपोश बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया  | और एक व्यापारी और उसके पिता को मारपीट कर घायल कर दिया  | घटना थाने से चंद कदमो की दूरी पर हुई |  लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी   गुंडों और बदमाशों को अब पुलिस का भय बिलकुल भी नहीं रहा | इन बदमाशों का आतंक ऐसा की घटना को देखकर  व्यापारियों ने अपनी दुकाने तक बंद कर ली |  बमीठा में बदमाशों और गुंडों के आतंक से आमजन सहित व्यापारी वर्ग दहशत में है  | बदमाशों को अब पुलिस का खौफ बिलकुल नहीं रहा  | बताया जा रहा है की  |  बमीठा के  पुलिस थाने से चंद कदमो की दूरी पर 8-10 नकाबपोश गुंडे मोटरसाइकिल में सवार होकर आए  |  और बीज भंडार व्यापारी दीपक गुप्ता और उसके  पिता रमेश गुप्ता को डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया |  इसके बाद वे वहां से भाग गए   | पूरी घटना का सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई |  पुलिस के नाक के नीचे इतनी बड़ी घटना हुई और पुलिस कुछ न कर सकी | बमीठा पुलिस को घटना की भनक तक नही लगी |  वहीँ  बमीठा के दुकानदारों में गुंडों की दहशत से रूह कांप गई  |  जिस भी व्यापारी ने घटना को देखा वह अपनी दुकान की सटर गिरा कर दुकान में छिप गए | गुंडों के मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में भी जमकर  वायरल हुआ  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 July 2021

 fierce fire

सिलेंडर में विस्फोट ,करीब 20 लाख का नुकसान    छतरपुर मे मिठाई की दुकान के  कारखाने  मे अचानक भीषण आग गई  ... आग लगने से कारखाने में रखे सिलेंडर में विस्फोट हो गया  ... जिससे आग काफी तेजी से फैली | सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया |   घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के छत्रसाल चौक की है जहां  |  मिठाई की दुकान के  कारखाने  मे अचानक भीषण आग लगाने से अफरातफरी का माहौल बन गया  | बताया जा रहा है की आग इतनी भीषण थी कि कारखाने मे रखे गैस सिलेंडर मे विस्फोट होने लगे |  एक के बाद एक पांच सिलेंडर फटने की जोरदार आवाज सुनाई दी  | आग लगने की सूचना लगते ही फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची  |  लेकिन आग सिलेंडर विस्फोट की वजह से और भीषण हो गई थी |  स्थानीय लोगों के साथ  पुलिस और नगरपालिका कर्मचारियों ने अपनी जान जोखिम मे डालकर आग बुझाने का प्रयास किया  | करीब एक घंटे की खासी मश्क्कत के बाद  आग पर काबू पाया गया  | आग से किसी के हताहत होने की सूचना नही है  | वहीँ आग से दुकान संचालक को लगभग बीस लाख के नुकसान की आशंका है  | घटना  की खबर लगते ही पूर्व मंत्री ललिता यादव भी घटना स्थल पर पहुँची थी  |

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 July 2021

  Sudhir Gupta

जनसंख्या नियंत्रण के लिए कठोर कदम उठाने की जरूरत सुधीर गुप्ता : दादा आमिर तीसरी पत्नी की खोज में जुट गए   बीजेपी सांसद सुधीर गुप्ता जनसंख्या असंतुलन को लेकर कहा की |  भारत की आबादी असंतुलित करने में एक्टर आमिर खान जैसे लोगों का बड़ा हाथ है  |  यह दुर्भाग्यपूर्ण है की ये हीरो कहे जाते हैं | और ये देश को इस तरह का सन्देश दे रहे हैं | उन्होंने आमिर खान पर व्यंग कसते हुए कहा की | दादा आमिर दो पत्नियों और बच्चों को छोड़कर तीसरी की तलाश में जुट गए हैं  |  भारत में बढ़ती जनसंख्या इन दिनों अहम मुद्दा बना हुआ है |  वहीँ भारत में बढ़ती जनसँख्या को लेकर मंदसौर से बीजेपी सांसद सुधीर गुप्ता ने बॉलीवुड एक्टर आमिर खान को आड़े हाथों लिया है  | उन्होंने  कहा आमिर खान जैसे लोगों की वजह से भारत में जनसँख्या बढ़  रही है | आमिर खान ने तीन बच्चों के साथ दो पत्नियों को छोड़ दिया | उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता अपने दो बच्चों के साथ और दूसरी पत्नी किरण राव अपने बच्चे के साथ कहां भटकेंगी, उसकी चिंता नहीं है |  लेकिन दादा आमिर तीसरी की खोज में जुट गए  | उन्होंने कहा ये देश का दुर्भाग्य है  की  हीरो कहे जाने वाले आमिर खान का ये सन्देश है |  सुधीर गुप्ता ने कहा कि आमिर खान जैसे लोगों को समाज का आइकान होना चाहिए  |  पर वे दो-दो शादियां कर जनसंख्या बढ़ाने में योगदान दे रहे हैं | जनसंख्या नियंत्रण के लिए कठोर कदम उठाने की जरूरत है  | आमिर खान, सैफ अली खान जैसे लोग देश की आबादी को असंतुलित करने के लिए जिम्मेदार हैं  |  भारत को कठोर होना पड़ेगा  |  विकासवादी सोच चाहिए, तो जनसंख्या पर नियंत्रण चाहिए  | जिन लोगों के इरादे गलत हैं, उन पर कंट्रोल चाहिए  |  बहुत साफ है कि आखिरकार हमें एक न एक दिन तो विचार करना पड़ेगा | आबादी 140 करोड़ तक पहुंच गई है |  ऐसे में जनसंख्या दिवस पर न तो शुभकामनाएं बनती हैं, न बधाई बनती है |अगर पीछे पलटकर देखें, तो जब भारत का विभाजन हुआ था, तब जमीन ज्यादा गई थी, जबकि पाकिस्तान में जनसंख्या कम थी  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  14 July 2021

 Shivraj Singh Chauhan

26 जुलाई से 11वीं और 12वीं की कक्षाएं होंगी शुरू स्थिति को देखते हुए अगस्त में शुरू होंगे अन्य संस्थान   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह  चौहान ने कहा कि सतर्क रहते हुए शैक्षणिक संस्थाओं को खोलने का निर्णय लिया जा रहा है | 26 जुलाई से 11वीं और 12वीं की  कक्षाएं  आरंभ की जाएगी  | एक हफ्ते के बाद  स्थिति को देखते हुए अगस्त में अन्य संस्थान  और  उच्च शिक्षा के संस्थान आरंभ किए जाएंगे | उन्होंने कहा यदि स्थिति सामान्य और नियंत्रण में रहती है ,तो शालाओं की अन्य कक्षाओं के संचालन की अनुमति भी दी जाएगी  |  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना को लेकर कहा कि  वर्तमान में प्रदेश में स्थिति नियंत्रण में है  | .  कोरोना की तीसरी लहर की संभावना है |  वहीँ उन्होंने बताया की आज केवल 20 कन्फर्म केस हैं |  एक्टिव मरीजों की संख्या मात्र 250 है |  राज्य सरकार कोरोना संक्रमण की स्थिति पर निरंतर  सजग है | और सतर्क रह्ते हुए शैक्षणिक संस्थाओं को खोलने का निर्णय लिया जा रहा है |  26 जुलाई से 11वीं और 12वीं की  कक्षाएं आरंभ की जाएगी | यदि स्थिति सामान्य और नियंत्रण में रहती है ,तो शालाओं की अन्य कक्षाओं का के संचालन की अनुमति भी दी जाएगी |  शिवराज ने कहा की राष्ट्रीय शिक्षा नीति में  शिक्षा के तीनों उद्देश्य ज्ञान दान,नागरिकता के बेहतर संस्कार और कौशल विकास को सम्मिलित किया गया है  |   नई शिक्षा नीति विद्यार्थियों को आजीविका अर्जन में सक्षम बनाएगी  |  यह इसकी विशेषता है  |  उन्होंने कहा  शिक्षा केवल राज्य सरकार का दायित्व नहीं है | शिक्षा के क्षेत्र में विशेषज्ञों ,समाजसेवियों ,चिंतकों के मार्गदर्शन की भी आवश्यकता है  | राज्य शासन द्वारा शिक्षा गतिविधियों के संचालन के लिए विशेष रूप से मंत्री समूह का गठन किया गया है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  14 July 2021

 ear clipped

विवाद शांत कराने पहुंचे थे सहायक पुलिस निरीक्षक   सिंगरौली में कुछ आदिवासी समाज के लोगों के बीच विवाद शांत कराने पहुंचे सहायक पुलिस निरीक्षक का  कान एक व्यक्ति ने  दांत से काट लिया  | जिसके चलते उनको गंभीर हालत में इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया | वहीं आरोपी ने बताया की उसको भूत प्रेत आते हैं |  इसलिए उसने ऐसा किया  | मामला  सरई थाने के  तिनगुड़ी चौकी अंतर्गत तिन गुड़ी गांव का है  |  पुलिस   चौकी से 200 मीटर दूर किराने की दुकान के सामने कुछ आदिवासी लोग आपस में विवाद कर रहे थे  |  जिसकी सूचना पर सहायक पुलिस निरीक्षक इंद्राज मिश्रा अपने साथी पुलिस कर्मियों के साथ वहाँ पहुँचे |  और उन लोगों को शांत कराने लगे  |  तभी उनमे से देवधरम सिंह नाम का व्यक्ति  जमीन पर लेट गया  | और जब सहायक पुलिस निरीक्षक इंद्राज मिश्रा उसे उठाने लगे तो  उसने सहायक पुलिस निरीक्षक का दाहिना कान  अपने दांतों से काट दिया  |  जिससे उन के कान की नसें कट गई |  और अत्यधिक खून बहने लगा |   तभी देवधरम सिंह वहाँ से उठा और भागते हुए एक कुएं में कूद गया  |  पुलिस ने उसे कुएं से निकाल कर सरई अस्पताल में भर्ती कराया | और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया |  फिलहाल सहायक पुलिस निरीक्षक इंद्राज मिश्रा की हालत गंभीर होने से उन्हें उचित उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर कर दिया गया है  | वहीं पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि उसे भूत प्रेत आते हैं  | और भूत प्रेत ने ही उसे कच्चा मांस खाने को कहा था  | इसलिए उसने ऐसा काम किया |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  14 July 2021

 Bisahulal Singh

बीजेपी नेताओं की तुलना महाकाल से की   मध्यप्रदेश के मंत्री बिसाहूलाल सिंह की चर्चा उनके काम से कम और उटपटांग बोलने से ज्यादा होती है |  इस बार बिसाहूलाल सिंह ने बीजेपी नेता उच्च शिक्षा  मंत्री मोहन यादव  की तुलना भगवान् महाकाल से कर दी है | बिसाहूलाल सिंह  का कहना है  इन  नेताओं के दर्शन कर लो तो भगवन महाकाल के दर्शन हो जायेंगे  |   मंत्री  बिसाहुलाल सिंह  ने भगवान्  बाबा महाकाल  को लेकर एक घटिया बयान दिया और  मंत्री मोहन यादव  की तुलना भगवान् महाकाल से कर दी | बिसाहूलाल इससे पहले भी  उटपटांग बोलने के कारन चर्चाओं में रहे हैं | निर्माण कार्यों का शिलान्यास करते हुए बिसाहूलाल सिंह ने कहा मेरे पास लोग उज्जैन जाने के लिए गाडी मांगने आते हैं  | आज उज्जैन के विधायक उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव यहाँ हैं इनके दर्शन कर लो तो महाकाल के दर्शन हो जायेंगे |  हिन्दू संगठनों ने बिसाहूलाल सिंह के इस बयान पर ऐतराज जताया है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 July 2021

 Rameshwar Sharma

कांग्रेस बापू की बजाए  सोनिया  के गीत गाती  है   बीजेपी विधायक रामेशवर शर्मा ने कांग्रेस का जमकर मजाक उड़ाया और कहा कांग्रेस गाँधी जी की एक बात भी नहीं मानती है | लेकिन सोनिया गाँधी के गाने गाती रहती है |  बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा के निशाने पर इन दिनों कांग्रेस है  | रामेशवर शर्मा ने कांग्रेस का मजाक उड़ाते हुए कहा  कांग्रेस बापू गांधी की एक भी बात नही मानती |  कांग्रेस बापू का गीत नही गुनगुनाती . कांग्रेस  सुबह से सोनिया गांधी के नाम का गीत गाती है |  सोनिया आंटी तेरा नाम पप्पू मुन्नी तेरे काम  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 July 2021

 Kamal Patel

तवा डेम की नहरों का विस्तारीकरण   एमपी के कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा हरदा जिला  शत-प्रतिशत सिंचित क्षेत्र वाला जिला होगा |  उन्होंने कहा  नहरों के विस्तारीकरण के साथ प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से  हरदा को लाभान्वित किया जाएगा |    किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री  कमल पटेल ने कहा है कि हरदा जिला शत-प्रतिशत सिंचित क्षेत्र वाला जिला होगा |  उन्होंने कहा कि इसके लिये तवा डेम की नहरों का विस्तारीकरण किया जायेगा, साथ ही जिले के किसानों को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से भी लाभांवित किया जायेगा |   पटेल ने हरदा सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों की बैठक में इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये  |  पटेल ने हरदा सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों की बैठक में इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये |  पटेल ने नहरों के लिए लाइनिंग के लिए योजना को पूर्ण करने के लिए बजटीय प्रावधानों के संबंध में चर्चा की | बैठक में अधिकारियों ने बताया  कि इसके लिए 258 करोड़ रुपए की कार्ययोजना बनाई जा रही है |  मंत्री श्री पटेल ने आश्वस्त किया  वे स्वयं मुख्यमंत्री  चौहान से योजना के संबंध में चर्चा कर बजट के लिये अनुरोध करेंगे  |  उन्होंने बताया कि नहरों के माध्यम से पानी निचले इलाकों तक पहुँचेगा और प्रॉपर वाटर डिस्ट्रीब्यूशन से 30 प्रतिशत पानी की बचत होगी, जिससे अधिक से अधिक मात्रा में सिंचाई की जा सकेगी  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 July 2021

 Narottam Mishra

आतंकवादी गतिविधियों को लेकर रेड अलर्ट के निर्देश    गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पार्टी और कमलनाथ पर  निशाना साधते हुए कहा की  | कांग्रेसियों ने कभी जीवित लोगों की चिंता नहीं की |  राहुल गांधी , कमलनाथ कभी हॉस्पिटल मरीज को देखने नहीं गए  .| अब ये मुर्दों से बात करते हैं | लाशों पर राजनीति करना कांग्रेस की आदत हो गई |  इस दौरान उन्होंने ये भी कहा की कांग्रेस में बुजुर्गों के नेता कमलनाथ और दिग्विजय सिंह है | युवाओं के नेता जयवर्धन और नकुलनाथ है  | बाकी पूरी कांग्रेस अनाथ है  |  गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आपराधिक घटनाओ को लेकर कहा की  |  जघन्य अपराध करने वाले दरिंदों को बिल्कुल भी नहीं बख्शा जाएगा  |  पुलिस अपना काम सही तरीके से कर रही है  | अपराध करने वाले क्रूर लोग हैं  | और इनसे क्रूरता से निपटा जाएगा | वहीं इस दौरान उन्होंने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा की | कमलनाथ कहते हैं टिकट उन्ही को मिलेगा जो  कोरोना में मरने वालों की संख्या ढूढ़ लाएगा  | कमलनाथ ने जीवित रहते कभी किसी मरीज से मुलाकात नहीं की |  अब ये लाशों पर राजनीति करते हैं | इन्होने कब्रिस्तान में जाकर मुर्दों से बातचीत की  राहुल गांधी से लेकर कमलनाथ तक एक भी नेता अस्पताल में पीड़ितों से मिलने नहीं गया |  इनकी मानसिकता ही सेवाभाव की नहीं है  | उन्होंने तंज कस्ते हुए कहा की  75 की उम्र में जिन्हें मंदिर की सीढ़ियां चढ़ना चाहिए  | यदि वह बैरिकेडिंग पर चढ़ने लगे तो , इससे कांग्रेस की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है की  कांग्रेस की एनएसयूआई और युवा कांग्रेस की क्या हालत हो गई हैं | उन्होंने कांग्रेस प्रदर्शन को लेकर कहा की  प्रदर्शन तो कांग्रेस तब करेगी  जब जनता कांग्रेस के साथ रहेगी | अभी तो सिर्फ दर्शन दे रहे हैं | दिखा रहे हैं कि कोरोना के विश्राम के बाद वे भी कुछ कर रहे हैं  |  नरोत्तम मिश्रा ने आतंकवादी गतिविधियों को लेकर कहा की  | जम्मू कश्मीर में चल रही आतंकी गतिविधियों और उत्तर प्रदेश में पकड़े गए आतंकवादियों के मद्देनजर  पुलिस महानिदेशक को निर्देशित किया गया है  की |   पूरे प्रदेश में रेड अलर्ट जारी कर करने संबंधी आदेश जारी करें | उन्होंने बालाघाट में नक्सल पर कहा की  | नक्सलवाद को पुनः मध्यप्रदेश में पनपने नहीं देंगे  | जहां भी इस प्रकार की संदिग्ध गतिविधियां पाई जाएगी सख्ती से निपटा जाएगा  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  12 July 2021

 Vishwas Sarang

देश की बहुत बड़ी समस्या देश की आबादी है   जनसंख्या नियंत्रण कानून के समर्थन में मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा की  देश की सबसे बड़ी समस्या आबादी है | यह जरूरी है की जनसंख्या नियंत्रण कानून लाया जाए |  जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कहा की  | देश की सबसे बड़ी समस्या देश की बढ़ती जनसँख्या है |  उन्होंने कहा   जनसंख्या नियंत्रण के लिए जरूरी है कि इसे कानून के दायरे में लाया जाए |  इसके लिए सरकार में काम होना चाहिए  | इस देश की आगे आने वाली पीढ़ी के लिए जरूरी है कि जनसंख्या नियंत्रण में हो  | क्यूंकि देश में जो भी संसाधन है उसकी अपनी एक सीमा है |  संसाधनों का एक निश्चित समय तक उपयोग हो सकता है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  12 July 2021

  IAS Santosh Verma

फर्जी दस्तावेज लगाकर लिया था प्रमोशन    इंदौर में फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्रमोशन लेने के मामले में IAS संतोष वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया  |  बताया जा रहा है की IAS कैडर अलॉट होने पर डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी के लिए उन्होंने फर्जी दस्तावेज लगाए थे  |  बताया जा रहा है की संतोष वर्मा ने IAS कैडर अलॉट होने पर डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी के लिए स्पेशल जज विजेंद्र रावत के फर्जी साइन कर रिपोर्ट तैयार की थी |  IAS अफसर संतोष वर्मा नगरीय प्रशासन विभाग भोपाल में तैनात थे  |  संतोष वर्मा पर पहले भी एक महिला ने शादी का झांसा देकर ज्यादती का आरोप लगा था | 4 माह पूर्व शहर के लसूड़िया थाने में  संतोष वर्मा ने एक महिला के खिलाफ केस दर्ज कराया था  | शिकायत में कहा गया कि महिला ब्लैकमेल कर रही है  | उसने दस्तावेज में पति के रूप में मेरा नाम दर्ज कराया था  |   पासपोर्ट और मतदाता परिचय पत्र भी मेरा नाम लिखवा लिया है |  उधर, महिला ने नवंबर 2016 में अफसर पर शादी के बाद धोखा देने का आरोप लगाया था  |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 July 2021

  ramkishore kavrain

भाजपाइयों का अपमान हुआ तो अधिकारियों की खैर नहीं     उमरिया प्रथम नगर आगमन पर जिले के प्रभारी मंत्री रामकिशोर कावरे ने खुलेआम अधिकारियों को धमकी देते हुए कहा कि | अगर भाजपा कार्यकर्ताओं का  किसी भी प्रकार का अपमान हुआ |  तो प्रभारी मंत्री से  बुरा कोई नहीं होगा |  काबरा ने धमकी भरे लहजे में कहा की  अधिकारी अपने दायरे मे रहकर काम करे |  बहरहाल प्रभारी मंत्री रामकिशोर कावरें अगर जनता के कार्यों के लिए अधिकारियों को  धमकाते तो ज्यादा अच्छा होता  |  दरअसल उमरिया पहुंचे प्रभारी मंत्री रामकिशोर कावरें का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया |  इस दौरान मंत्री काँवरें ने अपने संबोधन मे  अधिकारियों को धमकाते हुए  साफ शब्दों मे कहा  कि  | अगर भाजपा के एक भी कार्यकर्ता के ऊपर कुछ भी हुआ या उनसे अपमान जनक भाषा शैली का उपयोग किया गया  |  तो वह अपनी खैर समझ ले |   बताया जा रहा है की भाजपा कार्यकर्ताओं का  स्वागत देखकर मंत्री जी फूले नहीं समाये  और इसी बीच उन्होंने कहा की  मै रामकिशोर कावरें यह वचन देता हूं कि | उमरिया के भाजपाईयों का अगर जरा सा भी अपमान हुआ |  तो  उस संबंधित अधिकारी को किसी लायक नही छोड़ा जायेगा | खैर मंत्री कांवरे अगर अधिकारियों को धमकाने के बजाय जनता के कामों के लिए अधिकारियों को निर्देशित करते तो ज्यादा अच्छा होता |  लेकिन सत्ता के नशे में चूर मंत्री को अधिकारियों को धमकाने का कार्य ज्यादा सही लग रहा  | हालाँकि   इस दौरान उन्होंने उमरिया के लिए कई सौगातों की भी बात की | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 July 2021

 Om Prakash Saklecha

कहा परेशानी सुख की प्राप्ति का अनुभव देती है   एक तरफ जहाँ महंगाई की मार से जनता परेशान है   | वहीं इस पर मध्यप्रदेश के मंत्री ओम  प्रकाश सकलेचा ने अपना ज्ञान देते हुए कहा की  | जिंदगी में परेशानी ही सुख की प्राप्ति का अनुभव देती है  |  इस दौरान वे महंगाई की समस्या का हल निकालने के बजाय कांग्रेस को कोसने और अपना ज्ञान देने में लग गए  | पेट्रोल -डीजल के दाम बढ़ने से  जहाँ आमजनता परेशान है और सरकार पर सवाल उठा रही है  |  वहीँ  शिवराज सरकार में मंत्री ओम प्रकाश सखलेचा का अजीब ज्ञान सामने आया है  | छतरपुर जिले के दौरे पर आये मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा से जब मीडिया ने सवाल किया कि महंगाई की वजह से आम जनता बहुत परेशान है तो  | मंत्री सकलेचा  ने महंगाई पर  अपना ज्ञान देते हुए कहा कि|   जिंदगी में परेशानी ही सुख की प्राप्ति का अनुभव देती है   | उन्होने आगे कहाँ कि महंगाई बढने से  पी एम मोदी की स्क्रीन फेल नही हुई है  |  यह आप लोग अफवाह फैला  रहे है  | देश की जनता का विश्वास मोदी  के साथ है  |  जिस कांग्रेस ने 40 साल पोलियो की दवा  पिलाने मे लगा दिये  |  वही पीएम मोदी  ने कोरोना की वैक्सीन एक साल मे बनाई भी और लोगों को लगवाई भी  | बहरहाल मंत्री जी को ये समझने  की जरूरत है की जनता एक तो कोरोना की मार झेल रही है | और वही  महंगाई की वजह से आम जनता वाकई परेशान है  | मंत्री अपना ज्ञान देने की बजाय अगर जनता की परेशानी सुने और उसके निराकरण की बात करें तो ज्यादा अच्छा होगा |  क्यूंकि   ये पब्लिक है सब जानती है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 July 2021

 Om Prakash Saklecha

कहा परेशानी सुख की प्राप्ति का अनुभव देती है   एक तरफ जहाँ महंगाई की मार से जनता परेशान है   | वहीं इस पर मध्यप्रदेश के मंत्री ओम  प्रकाश सकलेचा ने अपना ज्ञान देते हुए कहा की  | जिंदगी में परेशानी ही सुख की प्राप्ति का अनुभव देती है  |  इस दौरान वे महंगाई की समस्या का हल निकालने के बजाय कांग्रेस को कोसने और अपना ज्ञान देने में लग गए  | पेट्रोल -डीजल के दाम बढ़ने से  जहाँ आमजनता परेशान है और सरकार पर सवाल उठा रही है  |  वहीँ  शिवराज सरकार में मंत्री ओम प्रकाश सखलेचा का अजीब ज्ञान सामने आया है  | छतरपुर जिले के दौरे पर आये मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा से जब मीडिया ने सवाल किया कि महंगाई की वजह से आम जनता बहुत परेशान है तो  | मंत्री सकलेचा  ने महंगाई पर  अपना ज्ञान देते हुए कहा कि|   जिंदगी में परेशानी ही सुख की प्राप्ति का अनुभव देती है   | उन्होने आगे कहाँ कि महंगाई बढने से  पी एम मोदी की स्क्रीन फेल नही हुई है  |  यह आप लोग अफवाह फैला  रहे है  | देश की जनता का विश्वास मोदी  के साथ है  |  जिस कांग्रेस ने 40 साल पोलियो की दवा  पिलाने मे लगा दिये  |  वही पीएम मोदी  ने कोरोना की वैक्सीन एक साल मे बनाई भी और लोगों को लगवाई भी  | बहरहाल मंत्री जी को ये समझने  की जरूरत है की जनता एक तो कोरोना की मार झेल रही है | और वही  महंगाई की वजह से आम जनता वाकई परेशान है  | मंत्री अपना ज्ञान देने की बजाय अगर जनता की परेशानी सुने और उसके निराकरण की बात करें तो ज्यादा अच्छा होगा |  क्यूंकि   ये पब्लिक है सब जानती है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 July 2021

 ganja confiscated

उड़ीसा से लाया गया गांजा , 3 आरोपी गिरफ्तार   जबलपुर की बरेला थाना पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम में बड़ी कार्रवाई करते हुए  एक वाहन से बहत्तर किलो अवैध गांजा बरामद किया है  | जिसकी कीमत करीब 14  लाख रुपये बताई जा रही है  |  पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है   जबलपुर में  क्राइम ब्रांच की टीम और बरेला थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि  |  बरेला हाईवे में  नरसिंह मंदिर के पास से एक बोलेरो गाड़ी में कुछ लोग कुछ मादक पदार्थ लेकर जा रहे हैं  |  सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम और  बरेला थाना पुलिस ने घेराबंदी करते हुए वाहन को रोका |  जिसमें पुलिस को प्लास्टिक की बोरियों में 72 किलो गांजा  मिला  |  जिसकी कीमत लाखों में बताई गई है  |   वही पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया |  एडिशनल एसपी संजय अग्रवाल ने बताया कि  |  प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने उड़ीसा से गांजा लाना कबूला है  |  गांजा कहां बेचा जाना था इसके लिए जानकारी जुटाई जा रही है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 July 2021

 Digvijay Singh

सब समान है तो लव जिहाद कानून की क्या जरूरत है   राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के बयान को लेकर कहा की  जब हिन्दू मुसलमान का डीएनए एक है तो मोहन भागवत और ओवैसी का डीएनए भी एक है  |  फिर लव जिहाद कानून की आवश्यकता क्या है  |  अक्सर अपने विवादित और हिन्दू विरोधी बयानों से सुर्खियां बटोरने वाले पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर राष्ट्रीय  स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर टिप्पणी की  |  कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा की  जब हिंदू मुसलमान का DNA एक है  , तो मोहन भागवत और ओवेसी का DNA भी एक ही है  |  ऐसे में लव जिहाद और धर्मांतरण कानून की क्या ज़रूरत है  |  वहीँ इस बयान पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह को आड़े हाथों लेते हुए कहा की  |  दिग्विजय सिंह का बयान देश को तोड़ने और साम्प्रदायिकता वाला रहता है |  मोहन भागवत ने देश को जोड़ने का बयान दिया था  | दिग्विजय सिंह जिस लव जिहाद कानून की बात कर रहे हैं  | उनको समझाना होगा की ये लव के नाम पर जिहाद करने वालों के खिलाफ कानून  बनाया गया है | गौरतलब है की भाजपा नेता कई बार कह चुके हैं की दिग्विजय मीडिया में बने रहने के लिए हिन्दू विरोधी  ऐसे बयान देते रहते हैं  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 July 2021

 rescue

गोताखोरों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया   बुरहानपुर में  तेज बारिश के चलते  नेपानगर के पांधार नदी में अचानक पानी का बहाव तेज होने से नदी  में  दो युवक फँस गये |  जिनको जिला प्रशासन ने गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला  |  नेपानगर में तेज बारिश होने के कारण देर शाम  पांधार नदी में अचानक पानी बढ़ गया  | इसी बीच  नदी के तेज बहाव में दो युवक  फस गए  |   करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद युवकों को नदी से बाहर निकाला गया  |   एसडीएम  ने  बताया कि शाम करीब छह बजे भवानी नगर निवासी उदय वागले  और आर्यन पटेल नदी में आई बाढ़ के पानी को देखने गए थे  | तभी तेज बारिश के चलते अचानक नदी में पानी का स्तर बढ़ गया  | जिससे ये दोनों युवक नदी में फस गए | सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुँचा  |  जहाँ गोताखोरों और होमगार्ड की मदद से काफी मुश्किलों के बाद दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 July 2021

   NTPC

पर्यावरण संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण कदम   सिंगरौली के एनटीपीसी सुपर थर्मल पावर स्टेशन में चिमनी सेल का उद्घाटन किया गया  | एनटीपीसी का यह कदम  पर्यावरण के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है |  यह चिमनी शैल  लगभग एक साल में बनकर तैयार हो जायेगा  |  एनटीपीसी सिंगरौली सुपर थर्मल पावर स्टेशन के मेन प्लांट एरिया में 1000 मेगावाट के लिए चिमनी सेल कंक्रीट का  उद्घाटन विद्युत गृह के कार्यकारी निदेशक देबाशीष चट्टोपाध्याय ने किया  | इस दौरान वरिष्ठ अधिकारी  विनय कुमार अवस्थी सहित  कई अधिकारी और कर्मचारी  मौजूद रहे  ।बताया जा रहा है की इस चिमनी की हाइट लगभग 200 मीटर रहेगी  | इस चिमनी शैल का कार्य शुरू हो गया है | चिमनी की मदद से प्लांट से प्रदूषण कम किया जा सकेगा | प्रबंधन के मुताबिक इस चिमनी की मदद से प्लांट से दो प्रकार के प्रदूषक ठोस और गैस निकलेगी | इस प्रकार दोनों तरह के प्रदूषण निकालने के बाद चिमनी  से सिर्फ साफ हवा ही निकलेगी |   यह कदम बेहतर पर्यावरण के लिए बहुत कारगर होगा। चिमनी शैल का सिविल कार्य 6 महीने की अवधि में पूरा किया जाएगा। इसका पूरा कार्य एक साल में समाप्त किया जाएगा कंपनी का यह कदम बेहतर पर्यावरण के लिए बहुत कारगर साबित होगा |  चिमनी शैल के पूरे कार्य को कंप्लीट करने के लिए लगभग एक साल का वक्त लगेगा | सिंगरौली विद्युत  किफायती दर पर विद्युत उत्पादन के लिए प्रतिबद्ध है |  वहीं पर्यावरण संरक्षण भी कंपनी का एक  लक्ष्य है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 July 2021

 Narottam Mishra

कमलनाथ के समय अत्याचार, भ्रष्टाचार चरम पर था   गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के बयान को राष्ट्रवाद से प्रेरित बताया |  उन्होंने कहा मोहन भागवत का बयान देश को जोड़ने की बात करता है |  वहीँ उन्होंने कांग्रेस राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह को आड़े हाथों लेते हुए कहा की  |  दिग्विजय सिंह हमेशा देश को तोड़ने और साम्प्रदाइकता वाले बयान और ट्वीट करते हैं  | उन्होंने कहा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के 15 महीने के कार्यकाल में अनाचार, अत्याचार और भ्रष्टाचार चरम पर था |  और अगर  वे लॉ- ऑर्डर की बात करेंगे तो फिर बरनाल भेजने की बात आएगी |  गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा की |  दिग्विजय सिंह के ट्वीट देश को विभाजित  वाले होते हैं  |   दिग्विजय सिंह अलगाववादी सोच के हैं  | उन्होंने कहा दिग्विजय जिस लव जिहाद कानून की बात कर रहे हैं ये उन्ही के लिए है जो लव के नाम पर जिहाद की तरफ जाते हैं |  नरोत्तम ने कहा कांग्रेसी अपनी पार्टी पर ध्यान दें। |तो डूबता हुआ जहाज संभल सकता है  | कांग्रेस पार्टी के  इंजन में कुछ तो गड़बड़ होगी |  जिसकी वजह से  कांग्रेस की गाड़ी पटरी से उतर गई | .कांग्रेस पिछले 10 साल से नेता प्रतिपक्ष नहीं बना पाई है  |  इस दौरान उन्होंने  नवनियुक्त केंद्रीय मंत्रियों को बधाई और शुभकामनाएं दी  | उन्होंने कहा नए मंत्रिमंडल से निश्चित ही प्रदेश को लाभ होगा  |  कमलनाथ के कार्यकाल में सागर में एक दलित परिवार को जला दीया गया वे देखने तक नहीं गए  | सतना में बच्चों का अपहरण हुआ और बाद में उनकी लाशें आईं  | कमलनाथ ला और ऑर्डर की बात न करें तो ही ठीक है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 July 2021

 police action

अपराध पर होगी सख्त कार्रवाई ,  गुंडों की लिस्ट तैयार    छतरपुर में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त गुंडों की अब खैर नहीं  |  छतरपुर पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए भारी पुलिस बल  के साथ लगभग 50 गुंडों के ठिकानों पर कार्यवाही शुरू  है |  वहीँ  नगर पालिका और  राजस्व विभाग की टीम को साथ लेकर पुलिस ने सीमांकन का काम शुरू कर दिया गया  है  |   छतरपुर में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने के लिए अब पुलिस  कार्यवाई शुरू कर दी है | पुलिस ने गुंडों बदमाशों के दरवाजों के बाहर ढोल एवं अनाउंसमेंट कर सूचित किया है कि अब किसी भी प्रकार की अपराधिक गतिविधियों में लिप्त न हो  | अगर ऐसा पाया जाता है तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी |  छतरपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज शहर के लगभग 8 से 10 गुंडों के घरों के बाहर अनाउंसमेंट एवं ढोल नगाड़ों से सूचित किया गया है |  इस तरीके के छतरपुर जिले के लगभग 50 गुंडों के यहां कार्रवाई करने के लिए सूची तैयार की गई है  |  यह प्रक्रिया आगामी दिनों में भी जारी रहेगी | गुंडों के खिलाफ शुरू हुई कार्यवाही में भारी पुलिस बल  मौजूद रहा | इस  कार्य के लिए जिले भर से पुलिस अमला बुलाया गया था जो कि  |  गुंडों की दरवाजों के बाहर तैनात रहा  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 July 2021

 Pradhuman Singh Tomar

उपभोक्ताओं की समस्या हल करना मुख्य उद्देश्य   एमपी के ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर ने  भोपाल  के शाक्ति नजर जोन में मध्य क्षेत्र विधुत वितरण कम्पनी उपभोक्ता शिकायत निवारण केंद्र का शुभारंभ किया   |  इस दौरान उन्होंने कहा की  ऐसे उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर प्रदेश में हर जगह लगाए जाएंगे  |  बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों  के निवारण के लिए शक्ति नगर जोन में निवारण शिविर केंद्र का शुभारंभ करते हुए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा की | उपभोक्ताओं की समस्या को हल करना हमारा दाइत्व है |  शिविर   लगाकार उपभोक्ताओं की समस्या सुनी जाएगी  | और उसको हल करने का प्रयास किया जाएगा | उन्होंने कहा ऐसे ही केंद्र सभी जगह लगाएं जायेंगे | जिससे बिजली की समस्या से उपभोक्ताओं को  राहत मिल सके |  इस मौके पर ज़ोन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रद्युम्न सिंह का फूलमाला से स्वागत किया  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 July 2021

Pragya Thakur

प्रज्ञा ठाकुर: देश मे जो भी रह रहा है वो हिन्दू ही है   भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर  ने नेमावर हत्याकांड मामले पर कमलनाथ और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा की |  पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ नेमावर अपराधी का मनोबल बढ़ाने पहुंचे थे |  सांसद प्रज्ञा ठाकुर भोपाल के 5 नम्बर स्थित तालाब के साफ सफाई अभियान में शामिल होने पहुंची | जहाँ  पॉलीथिन , प्रदूषण मुक्त जल के लिए अभियान चालाया गया  | इस दौरान उन्होंने कमलनाथ  को आड़े हाथों लेते हुए कहा की  |  कमलनाथ नेमावर अपराधी का मनोबल बढ़ाने गए थे  | प्रज्ञा ठाकुर ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान का समर्थन करते हुए कहा की  |  हमें अल्पसंख्यक को साधने की ज़रूरत नहीं है | देश मे जो भी रह रहा है वो हिन्दू ही है | वहीँ कांग्रेस नेता पीसी शर्मा पर उन्होंने  निशाना साधते हुए कहा की. | सनातन धर्म, गौ माता ,तालिबानी शिक्षा को बढ़ावा देने वाले सनातनी ब्राह्मण नही हो सकता  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 July 2021

 disclosure of theft

धारदार हथियार ,6 बाईक सहित सामान बरामद   सिंगरौली में लूट और चोरी की योजना बना रहे पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया | पुलिस ने आरोपियों के पास से धारदार हथियार सहित चोरी की वारदात  में उपयोग होने वाले  सामान को  जब्त कर लिया  है  |  पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी की जायँ  चौकी क्षेत्र में कुछ लोग किसी प्रतिष्ठित संस्थान या एटीएम लूटने की योजना बना रहे हैं | जिसके बाद चौकी प्रभारी जितेन्द्र सिंह भदौरिया ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए  टीम बनाई  |  और दबिश देकर आदतन चोरी करने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया |  इसके साथ चोरों के कब्जे से 6 बाइक जब्त की  गई है |  वहीँ चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए लाये गए हथियार और सामान भी पुलिस ने बरामद कर लिया है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 July 2021

 Narayan Tripathi

त्रिपाठी :विंध्य में बिजली  संकट   मैहर से बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी  ने कहा  बिजली की समस्या को लेकर 19 जुलाई को पूरे विंध्य में  हुंकार भरी जाएगी  | उन्होंने कहा विंध्य इलाका इस समय बिजली के संकट से जूझ रहा है  |  मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने  बिजली की समस्या के मद्देनजर किसानों और ग्रामीण जनो के  लिए 19 जुलाई को पूरे विंध्य से एकसाथ हुंकार भरने का एलान किया है |  विधायक  त्रिपाठी ने  ने कहा कि वे स्वयं जबलपुर स्थित एमडी कार्यालय में कोविड नियमो का पालन करते हुए घेराव करेंगे। उन्होंने कहा कि विंध्य के एक एक क्षेत्र में मौजूद अधिकारियो के कार्यालयो का घेराव कर  बिजली की समस्या के निराकरण की बात  की जाएगी  | विधायक नारायण त्रिपाठी ने कहा कि आज चाहे बात घरेलु कनेक्शन की हो या किसान भाइयो द्वारा उपयोग की जाने वाली बिजली की बात हो आम जन विकट दौर से गुजर रहे है | उन्होंने कहा कि सरकार ने 10 घंटे किसानों  को व 24 घंटे घरेलु विद्युत् दिए जाने की घोषणा तो कर रखी है लेकिन धरातल की कहानी कुछ और ही है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 July 2021

 the prize

जमीन गिरवी रख के की इनाम की घोषणा   एक गरीब किसान की बेटी पिछले कुछ दिनों से लापता है | इस किसान ने अपनी जमीन गिरवी रख कर बेटी को ढूढ़ने  वाले को पचास हजार का इनाम  देने का ऐलान किया है |  मैहर थाना के अंतर्गत आने वाले न्यू  अरकंडी से पिछले 8 दिनों से एक गरीब किसान की शादीशुदा  बेटी लापता है |  जिसका आज तक कोई सुराग नही लगा है  | परिजनों ने गुमशुदा की शिकायत मैहर थाने में दर्ज कराई है।  लेकिन बेटी का पता न लगने  से परेशान किसान ने जमीन गिरवी रख कर बेटी का सुराग देने वाले को पचास हजार का इनाम देने की घोषणा की है | किसान के परिजनों को लगता है कि उनकी बेटी का किसिस ने अपहरण  कर लिया है  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 July 2021

 Narottam Mishra

नरोत्तम :हिन्दू देवी-देवताओं को टर्गेट करना बंद करें   एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा फिल्म सत्यनारायण की कथा के मामले में पुलिस महानिदेशक को परीक्षण कराने के निर्देश दिए  हैं परीक्षण उपरांत कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी |  इस प्रकार के फिल्म निर्माताओं से अनुरोध है कि अच्छा होगा कि वे हिंदू धर्म के देवी-देवताओं को साफ्ट टारगेट ना बनाएं हिन्दू देवी देवताओं को टार्गेट किये जाने से से गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा खासे खफा हैं  |  उन्होंने कहा फिल्म  सत्यनारायण की कथा के मामले में पुलिस  परीक्षण कर रही है |  इस प्रकार के फिल्म निर्माताओं से अनुरोध है कि अच्छा होगा कि वे हिंदू धर्म के देवी-देवताओं को साफ्ट टारगेट ना बनाएं  |  मिश्रा ने कहा  कांग्रेसी घड़ीयाली आंसू बहा रहे हैं |  कमलनाथ जी कम से कम अपना एक मंत्री ही भेज देते हैं, जब बहनों ने मुंडन कराया था | 15 महीने की तत्कालीन सरकार के समय प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को अच्छी तरह से देख और समझ लिया है  |  नेमावर हत्याकांड में सरकार अपराधियों को फांसी दिलाने की पुरजोर कोशिश  करेगी  | फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामला चलाया जा रहा है कांग्रेस राजनीति कर रही है कि कैसे समाज में अलगाव पैदा किया जाए |  गृह मंत्री ने कहा  भागवत जी का बयान समाज को समरसता की ओर ले जाएगा तुष्टीकरण के महानायक   दिग्विजय सिंह को यह बयान बिल्कुल रास नहीं आएगा क्योंकि अल्पसंख्यकों में भय का वातावरण पैदा कर और अलगाव की बात करके ही काँग्रेसी वोट की राजनीति करते हैं  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 July 2021

 memorandum of sapx

महंगाई से आमजन त्रस्त ,विरोध में सौंपा ज्ञापन    सिंगरौली में  सपाक्स पार्टी ने लगातार बढ़ रहे  डीजल पेट्रोल के दाम के विरोध में कलेक्टर प्रतिनधि को ज्ञापन सौंपा  |  सपाक्स पार्टी ने केंद्र और राज्य सरकार से महंगाई को कम करने की मांग की  है |  इस दौरान सपाक्स पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महंगाई को लेकर सरकार के विरोध में नारे भी  लगाए  |  महंगाई को लेकर  सपाक्स के पदाधिकारी जितेंद्र द्विवेदी ने बताया की | केंद्र की सरकार 35 रुपये  लीटर डीजल देने के वादे के साथ सत्ता में आई थी | लेकिन इस समय डीजल 100 रुपये से ज्यादा  हो गया है  | वहीँ पेट्रोल 110 से ज्यादा पहुँच गया है  | जिसकी वजह से आम आदमी के उपयोग की हर चीज महंगी हो गई है  | आम आदमी परेशान है  | महंगाई से मध्यम वर्ग के लोग ज्यादा परेशान हैं  | बेतहाशा बढ़ रही महंगाई से परेशान हो रहे लोगों की राहत के लिए केंद्र व राज्य सरकार से सपाक्स  पार्टी के पदाधिकारियों ने अनुरोध किया है कि  | पेट्रोल व डीजल की मूल्यवृद्धि को वापस लिया जाए|  जिससे महंगाई से आम आदमी को राहत मिल सके. | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 July 2021

 Kamal Patel

कमल पटेल :किसानों के साथ ठगी बर्दाश्त नहीं होगी     किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने खरगोन के  मर्दलिया में नवीन मिर्ची मंडी का  लोकार्पण किया  | इस दौरान उन्होंने कहा की | किसानों के साथ धोखाधड़ी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी  | खरगोन जिले में सुशासन स्थापित किया जाएगा  |  बेईमान दंडित होंगे और ईमानदार पुरस्कृत किये जायेंगे  | उन्होंने कहा  नर्मदा के आंचल को छलनी करने वाले जेल की हवा खाएंगे  | समारोह को संबोधित करते उन्होंने  कहा 5 करोड़ रुपए की राशि से मिर्ची मंडी का और अधिक विस्तार करने की बात कही  |  कृषि कमल  पटेल ने कहा कि बेड़िया से मिर्ची मंडी तक जल्दी पहुंचने के लिए नहर की सड़क को विकसित किया जाएगा  |  उन्होंने  किसानों से आव्हान किया कि मंडी के अंदर ही अपनी उपज का विक्रय करें  | यदि मंडी के भीतर किसान अपनी उपज विक्रय करेंगे तो उनके भुगतान की पूरी जिम्मेदारी कृषि उपज मंडी और कृषि विभाग की होगी  | किसी भी किसान को ठगी का शिकार नहीं होने दिया जाएगा  |  उन्होंने कहा कि मिर्ची मंडी का नाम ठाकुर नंदकुमार सिंह चौहान के नाम पर रखा जायेगा  | कमल पटेल  ने कहा कि खरगोन जिले में सुशासन को स्थापित करने के लिए सभी आवश्यक कार्यवाही की जाएगी |   इसमें किसी प्रकार की लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं होगी  | गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी |  कमल पटेल ने  कहा नर्मदा में प्रोकलेन मशीनों से रेत का उत्खनन नहीं होने दिया जाएगा  |   किसी भी ग्राम में अवैध शराब,सट्टा, जुआं नहींचलने देंगे |   बेईमान और निकम्मे अधिकारियों ,कर्मचारियों को दंडित करेंगे और ईमानदार लोगों को पुरस्कृत किया जाएगा  |   इस मौके पर बड़वाह विधायक  सचिन बिरला ने  कृषि मंत्री के द्वारा किसानों के हित में किए जा रहे कार्यो की सराहना की  .|  उन्होंने कहा कि सनावद मंडी में व्यापारी द्वारा  ठगी के शिकार किसानों को कृषि मंत्री कमल  पटेल के प्रयासों से ही चार करोड़ 82 लाख रुपया वापस मिला |  कार्यक्रम के दौरान सांसद और स्तानीय नेता भी मौजूद रहे  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 July 2021

 BJP formation

8 उपाध्यक्ष ,8 जिला मंत्री,1 कोषाध्यक्ष नियुक्त 64 कार्यकारिणी सदस्य में 15 विशेष सदस्य     सिंगरौली जिले में भारतीय जनता पार्टी की जम्बो कार्यकारिणी घोषित हुई  |  जिनमें आठ उपाध्यक्ष , तीन महामंत्री ,  8  जिला मंत्री ,  एक कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं |  इसके साथ  ही 64 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं  | जिनमे  15 सदस्यों को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है  |  सिंगरौली भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने  कार्यकारिणी घोषित की |  जिसमे उन्होंने बताया की  जिला कार्यकारिणी में  नए युवा चेहरे लाए गये हैं   | कार्यकारिणी में जिन कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई हैं |  वह संगठन और  समाज के बीच में बेहतर कार्य करेंगे  |  जिला कार्यकारणी में  महामंत्री के रूप में राजकुमार दुबे ,दिलीप शाह , लाल पति साकेत को जगह दी गई है  | वहीँ  पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विनोद चौबे ,  पूनम गुप्ता , अरविंद तिवारी , द्रोपदी सिंह , प्रवेंद्र धर द्विवेदी ,  बबीता जैन को जिला मंत्री के रूप में बनाया गया है  | जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी  हरिदास गुप्ता को दी गई  है  |   साथ ही इस कार्यकारिणी में महिलाओं को भी 30  परसेंट भागीदारी दी गई है  |  इसके अलावा 64 64 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं  |  कार्यकारिणी की घोषणा होने के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर नजर आ रही है  | इस मौके पर सांसद रीति पाठक सहित कई विधायक और आमजन मौजूद रहे | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 July 2021

 power cut

राइस मील एसोसिएशन ने भी दिया ज्ञापन   सतना राइस मील एसोसिएशन ने ग्रामीण क्षेत्र में हो रही बिजली कटौती को लेकर  विद्युत विभाग को  ज्ञापन दिया और अघोषित बिजली कटौती को तत्काल बंद करने की मांग की है|  ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही विद्युत कटौती से परेशान राइस मील संचालको ने आज फिर से विद्युत विभाग के जेई को ज्ञापन दिया और पर्याप्त बिजली देने की  मांग  की  |  राइस मील संचालको का कहना हैं कि 70 प्रतिशत राइस मील ग्रामीण क्षेत्रों में है जहाँ धान की डराई का कार्य किया जाता हैं | इन मिलर्स का कहना है  ये कार्य बिना बिजली के नही हो सकता और बिजली हमे पर्याप्त मात्रा में नही मिल पा रही हैं  | जिसकी शिकायत हम पहले भी कर चुके  हैं | हमने सतना सांसद ,जिला कलेक्टर और विद्युत विभाग के अधिकारियों को बिजली कटौती की समस्या के बारे में बताया पर आज तक कोई ठोस कदम किसी ने नहीं उठाया | जिसको लेकर सभी राइस मील के संचालक परेशान है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 July 2021

  Narayan Tripathi

रैगाव उपचुनाव का परिणाम हो सकता है पार्टी के खिलाफ   अक्सर विवादों में रहने वाले भाजपा विधायक नाराणय त्रिपाठी ने एक बार फिर अपनी ही सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा की  | अगर विंध्य क्षेत्र में बिजली की व्यवस्था सही नहीं हुई तो  | रैगांव में आने वाले चुनाव के परिणाम बीजेपी के खिलाफ हो सकते हैं  |  विंध्य  प्रदेश की मांग को लेकर मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी पहले ही पार्टी लाइन के खिलाफ हो चुके है  | वहीँ उन्होंने एक बार फिर विवादित बयान  देते हुए कहा की  |  विंध्य प्रदेश में बिजली की किल्लत बनी हुई है  | लेकिन व्यापारियों और किसानो के बिजली के बिल लाखों में दिए जा रहे हैं  |   जिसके चलते आमजन और  किसान परेशान हो रहा है | उन्होंने कहा अगर सरकार नहीं चेती तो बिजली  बिल के भुगतान पर रोक लगाई जायेगी  | नारायण त्रिपाठी ने अपनी  ही सरकार के  रवैये के खिलाफ बयान देते हुए कहा की  | अगर किसानो और आमजन की समस्याएं नहीं सुनी गई तो रैगांव में उपचुनाव के नतीजे पार्टी के खिलाफ आ सकते हैं  |  वहीँ अपने सतना दौरे के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा था की  | क्षेत्र में बिजली की कोई समस्या नहीं है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 July 2021

 Ajay Vishnoi

विश्नोई:यह जख्म महाकौशल वासी भूलेंगे नहीं   मध्य प्रदेश के पूर्व  मंत्री अजय विश्नोई ने सीएम  को स्वयं जबलपुर का प्रभार न  लिए जाने पर अफसोस जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसा और कहा पुराने घाव भरे नहीं कि नया घाव मिल गया |  पूर्व मंत्री अजय विश्नोई की मांग थी कि जबलपुर का प्रभार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  स्वयं लें | प्रभारी मंत्रियों की लिस्ट में जबलपुर जिले का प्रभार लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव को दिया गया जिस पर पूर्व मंत्री ने नाराजगी जाहिर की भाजपा नेता और पाटन विधानसभा से विधायक अजय विश्नोई ने कहां की गोपाल भार्गव बहुत ही अनुभवी नेता हैं साथ ही मेरे अभिन्न मित्र भी हैं |  उनको जबलपुर का प्रभारी मंत्री बनाए जाने पर हार्दिक बधाई मैं देता हूं| . पर   मेरी अपेक्षा थी कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वयं जिले का प्रभार लेते, मुख्यमंत्री जी ने जो घाव जबलपुर को दिए थे वह घाव अभी भी हरे हैं भरे नहीं हैं,मुख्यमंत्री जी ने मेरे निवेदन को स्वीकार  नहीं किया,बहरहाल जबलपुर जिले को जो भी प्रभारी मंत्री मिला हैं उनके साथ मिलकर जबलपुर के विकास के लिए काम किया जाएगा. |  पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तंज भी कसा है उन्होंने कहा कि शायद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पास इतना समय नहीं है कि वह अलग से जबलपुर को समय दे सकें यही वजह थी कि शायद उन्होंने जबलपुर जिले का प्रभार लेने में रुचि नहीं दिखाई |  जिस तरह से अजय विश्नोई लगातार ट्वीट के जरिए अपनी सरकार को घेरने में जुटे हुए हैं  |  उससे साफ तौर पर उनकी नाराजगी जाहिर हो रही है,अजय विश्नोई ने कहा कि महाकौशल से किसी भी विधायक को मंत्री ना बनाकर मुख्यमंत्री जी ने घाव को हरा कर दिया है और यह जख्म महाकौशल वासी भूलेंगे नहीं. |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 July 2021

 Riti Pathak

अपराधों के खिलाफ महिलाएं कर सकेंगी शिकायत   सीधी सिंगरौली सांसद रीति पाठक ने सिंगरौली में  महिला पुलिस थाने  का उद्घाटन किया  | इस थाने के खुलने से महिळाओं को बड़ी सुविधा मिलेगी |  सांसद रीति पाठक ने महिला थाने का उद्घाटन करते हुए कहा की. | जिले में अलग से महिला थाना खुल जाने से महिलाओं से संबंधित जो भी अपराध होगा  | उसकी विवेचना स्वतंत्र रूप से हो सकेगी  | महिलाएं अब खुलकर  अपने खिलाफ हुए अपराध को लेकर इस थाने में सूचना दे सकेंगी   |  मध्य प्रदेश सरकार भी महिला अपराध के बारे में गंभीर है  | जो भी इस तरह के अपराधों में लिप्त होंगे उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी  |  वहीँ कार्यक्रम में पहुंचे सिंगरौली विधायक राम लल्लू वैश्य ने कहा की |    युवाओं को अब  सतर्क रहना पड़ेगा  |  क्योंकि अब महिला थाना खुल गया है |  युवा किसी तरह का अपराध न करें  |  सभी युवाओं को महिलाओंऔर बच्चों का सम्मान करना चाहिए  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  2 July 2021

 staff nurse strike

मांगे पूरी होने तक जारी रहेगी हड़ताल   टीकमगढ़ में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर  स्टाफ नर्स अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी  हैं  | नर्सो का कहना है की जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएँगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी |  अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी नर्सों ने बताया की कई बार शासन को उनकी मांगों  से अवगत कराया गया  |  लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही | और  न ही अब तक नर्सों के हित में कार्य किया गया  |  उन्होंने बताया की पूरे कोरोना काल में स्टाफ नर्स का काम फ्रंटलाइन वर्कर से कहीं ज्यादा रहा है | अपनी जान जोखिम में डालकर उन्होंने इस संकट की घड़ी में कोरोना पीड़ितों की सेवा की  |  इस दौरान कई नर्सों ने अपनी जान भी गवाई | लेकिन मध्य प्रदेश सरकार की उदासीनता की वजह से आज उन्हें फिर से अपना कार्य छोड़कर  धरने पर बैठने के लिए  मजबूर होना पड़ा  है  | नर्सों ने सरकार से मांग की है की  उन्हें  अन्य राज्यों की तरह सेकंड ग्रेड वेतन दिया जाए  |  जो नर्सेज अभी अस्थाई तौर पर कार्य कर रही हैं  |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  2 July 2021

 Kamal Patel

कमल पटेल :अब बहनों की सुरक्षा, बहनों के हाथ में   किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री  कमल पटेल ने  वर्चुअली हरदा जिला मुख्यालय के महिला  थाने का शुभारंभ किया  | इस दौरान  उन्होंने प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों पर महिला थाने खोले जाने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का आभार व्यक्त किया महिला थाने का उद्घाटन करते हुए कृषि मंत्री कमल पटेल  ने कहा कि. |  महिला थाना खुल जाने से महिलाएँ बेझिझक अपार्धों को लेकर  शिकायत कर सकेंगी | बहनों की सुरक्षा, बहनों के हाथ होने से निश्चित ही महिला अपराधों में कमी आयेगी |  कमल  पटेल ने अपने वर्चुअल संबोधन में कहा कि|   सरकार द्वारा सभी जिलों में महिला थानों का खोला जाना महिला सशक्तिकरण का एक सशक्त उदाहरण है | उन्होंने कहा कि हरदा में महिला थाने के प्रारंभ हो जाने से जिले में महिलाओं के विरुद्ध घटित होने वाले अपराधों पर नियंत्रण और महिला सुरक्षा में मदद मिलेगी | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  2 July 2021

 bridge construction

कच्चा मार्ग बना लोगों के लिए मुसीबत   छिन्दवाड़ा के  तामिया जनपद में पुल निर्माण का कार्य अब तक  पूरा नहीं किया गया  |  जिसके चलते ग्रामीणों को आने जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है |  वहीँ ठेकेदार के बनाये गए  कच्चे डायवर्शन मार्ग  पर  आये दिन दुर्घटनाये हो रही  हैं   |   तामिया जनपद के अंतर्गत ख़िरेठीमाल ग्राम पंचायत के समीप बड़े समय से पुलिया का निर्माण हो रहा है  |  लेकिन ग्रामीणों  के आवागमन  के लिए कोई व्यवस्थित डायवर्शन मार्ग नहीं बनाया गया  | जिसके चलते इस मार्ग पर आये दिन दुर्घटनाएं होना आम बात हो गई है  | यहाँ से गुजरने वाले लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ता है |  पर इन सब हालातो के बावजूद न तो ठेकेदार और न ही शासन इस पर कोई ध्यान दे रहा है  |  जिसके चलते ग्रामीणों में काफी रोष है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 July 2021

 inauguration of women police station

महिलायें कर सकेंगी थाने में शिकायत   टीकमगढ़ में एसपी प्रशांत खरे ने महिला थाने का उद्घाटन किया  | इस थाने से महिलाओं के लिए न्याय की लड़ाई लड़ना आसान हो जाएगा  |  इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारीयों  सहित पुलिस के अफसर और जवान मौजूद रहे  |  महिला थाने का उद्घाटन करते हुए एसपी प्रशांत खरे ने बताया  की | महिलाओं के प्रति लगातार बढ़ रहे अपराधों पर  लगाम लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार की  मंशा  के अनुरूप  महिला थाने का विधिवत शुभारंभ किया गयाहै |  जिसका इंचार्ज निरीक्षक हिमांशु चौबे को बनाया गया है  | पुलिस की कोशिश है की महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों पर लगाम लगे |  महिलाएं मानसिक रूप से पुलिस थाने के नाम से ना डरे  | और  अपनी परेशनी थाने में बता सके |  पुलिस की कोशिश महिलाओं को न्याय दिलाने की होगी | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 July 2021

 rape case

प्रेमिका की शिकायत पर बलात्कार का केस   रीवा से  एक अनोखा मामला सामने आया है |  जहां एक दूल्हे को शादी की  रात थाने के लॉकअप में गुजारनी पड़ी  |   शादी  के समय दूल्हे  की प्रेमिका ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की |   शादी का झांसा देकर उसके साथ  अवैध संबंध बनाये गए  | और बाद  में लडके ने दूसरी  शादी कर ली | जिसके बाद पुलिस की टीम ने बारात वापसी के साथ ही दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया, |  रात में युवक दुल्हन के साथ फेरे ले रहा था | . और दूसरी ओर दूल्हे की प्रेमिका थाने में उसके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करवा रही थी | जिसके बाद  सुबह दुल्हन लेकर घर पहुंचे दूल्हे अंशुल पटेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया |  और दूल्हा सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया |  दरसअल युवती ने अंशुल पटेल के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई की  | अंशुल पटेल और उसके  बीच कई सालों से जान पहचान थी |  और  अंशुल ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संंबंध बनाए  | बाद में युवक की परिजनों ने दूसरी जगह शादी तय कर दी  | शनिवार को युवक की शादी भी हो गई |  जिस पर युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई |   जिसके बाद पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार कर   जेल भेज  दिया | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  30 June 2021

 Narottam Mishra

दुर्गेश केसवानी की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ   भारत का गलत नक्शा दिखाने के मामले में भोपाल में ट्विटर के वरिष्ठ अधिकारी मनीष माहेश्वरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है|  मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के आदेश देने के कुछ घंटों के बाद ही पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ ने ट्विटर पर भारत के नक्शे के साथ छेड़छाड़ कर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को अलग देश दिखाने के मामले में केस दर्ज  किया है |  साइबर प्रकोष्ठ के पुलिस अधीक्षक गुरकरण सिंह ने बताया, ट्विटर पर भारत के नक्शे के साथ छेड़छाड़ के मामले में शिकायत मिलने के बाद ट्विटर इंडिया के प्रबंध निदेशक मनीष माहेश्वरी के खिलाफ धारा 505 (2) के तहत यहां   साइबर प्रकोष्ठ में प्राथमिकी दर्ज की गई है| उन्होंने कहा कि दुर्गेश केसवानी की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया है. |  केसवानी मध्य प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता हैं.| केसवानी ने   कहा, एक षड़यंत्र के तहत ट्विटर ने भारत के नक्शे के साथ छेड़छाड़ की और जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख को अलग देश दिखाया है |   इस कृत्य ने हमारी भावनाओं को ठेस  पहुंचाई . इसलिए मैंने ट्विटर इंडिया के खिलाफ कार्रवाई के लिए साइबर अपराध प्रकोष्ठ में शिकायत दर्ज करायी |  प्राथमिकी दर्ज होने से कुछ ही घंटों पहले  मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट किया था, लंबे समय से देश के विरोध में लगातार कुछ न कुछ चल रहा है. | कभी भारत माता के बारे में अनर्गल बोलना तो कभी ट्विटर पर देश का गलत नक्शा दिखाना |  ये सब गंभीर मसले हैं | इन्हें हल्के में नहीं लिया जा सकता है |  केंद्र और प्रदेश सरकार ने भी इसे गंभीरता से लिया है | इसके  कुछ घंटों के बाद ही पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ ने मामला दर्ज कर लिया |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  30 June 2021

 dead body recovered

प्रेमिका ,उसके परिवार के 5 सदस्यों को दफना दिया नेमावर में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या   शादी में प्रेमिका रोड़ा बनने लगी तो प्रेमी ने प्रेमिका और उसके परिवार पांच सदस्यों की हत्या कर दी और उनके शव खेत में गढ्ढा कर दफना दिए |  यह सनसनीखेज वारदात  मध्य प्रदेश के देवास जिले के नेमावर की है |  पुलिस ने जाँच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है  |  इस वारदात में जो वजह सामने आई है वो और भी चौकाने वाली है, एक युवक का इस परिवार की लड़की के साथ प्रेम प्रसंग था, जब उसकी शादी हो रही थी तो युवती रुकावट बनने लगी |  तभी उसने प्रेमिका समेत उसके परिवार के 5 लोगों को मौत के घाट उतार दिया और फिर खेत में गहरा गड्ढा करके सभी को एक साथ दफन कर दिया | 13 मई को नेमावर बस स्टैंड के पीछे किराए के मकान में रहने वाले परिवार के गायब होने की सूचना उनकी पीथमपुर में रहने वाली लड़की भारती ने दर्ज करवाई थी  | पुलिस ने मामले की जांच की और 5 लोगों को हिरासत में  लेकर इस वारदात का खुलासा किया  | पुलिस ने सूचना के आधार पर नेमावर निवासी हुकुम सिंह चौहान के आत्माराम बाबा मेला मार्ग स्थित खेत में  मजदूर  का काम कर रहे व्यक्ति को थाने लाकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने खेत मालिक के पोते 25 वर्षीय सुरेंद्र सिंह चौहान व उसके छोटे भाई भुरू के संबंध में जानकारी दी |   इसके बाद दोनों को थाने लाकर सख्ती से पूछताछ की तो दोनों टूट गए और पांचों गुमशुदा के शव खुद के खेत में गड्ढा खोदकर गाड़ने की बात कही |  पुलिस ने जेसीबी से खुदाई करवाई और नगर परिषद के सफाई कर्मियों की मदद से गड्ढे की मिट्टी निकालकर ममताबाई , 21 वर्षीय रूपाली  14 वर्षीय दिव्या 15 वर्षीय पूजा  और 14 वर्षीय वन ओसवाल के शव बरामद किए | . ग्रामीण एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि पुलिस लगातार सभी को ढूंढने में जुटी हुई थी   उसी के परिणाम स्वरूप शव बरामद हुए हैं | पुलिस अधिकारियों के मुताबिक प्रारंभिक तौर पर यह सामने आया है कि रूपाली के साथ सुरेंद्र का मिलना- जुलना था |  सुरेंद्र की कहीं और शादी होने वाली थी, जिस पर रूपाली ने आपत्ति ली थी  |  इस पर सुरेंद्र ने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर शवों को खेत में दफना दिया |  यह भी बात सामने आई है कि मौत के बाद आरोपी ही लड़की का मोबाइल चलाकर सकुशल होने के मैसेज डालता रहा  | लेकिन जब पुलिस ने फोटोग्राफ पर नजर रखी तो हर बार वह पुरानी फोटो डालता | इससे पुलिस का शक पुख्ता हो गया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  30 June 2021

 Narayan Tripathi

किन्नरों के जीवन यापन के लिए बने योजना   मैहर से बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा  | जिसमे उन्होंने कोरोना काल में आर्थिक तंगी और बदहाली से जूझ रहे  किन्नर समुदाय के जीवन यापन के  संबंध में योजना बनाने की बात कही  है |  बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने  पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पत्र लिखा है |  पत्र के माध्यम से देश के पीएम नरेंद्र मोदी से यह आग्रह किया है  |  कि कोरोना की वजह से थर्डजेंडर को आर्थिक संकट से गुजरना पड़ रहा है  | उनका जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है  | शादी समारोह और  अन्य शुभ कार्यों , ट्रेनों में नाच गाकर अपनी रोजी-रोटी कमाने वाला यह वर्ग आर्थिक तंगी  से जूझ रहा है |  अनलॉक होने के बावजूद भी उनके आर्थिक स्त्रोत पूरी तरह  से बंद  है | उन्होंने कहा जागरूकता के अभाव में विगत वर्ष केंद्र सरकार द्वारा 15 सौ रुपए के निर्वाह भत्ता से भी यह वर्ग वंचित हो चुका है  | इसलिए  इस वर्ग के जीवन यापन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर उनकी मदद की जाय  |  देश में इस समुदाय की संख्या 5 लाख से अधिक है, इनका विधिवत सर्वे कर शासन की योजनाओं का लाभ भी दिया जा सकता  है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 June 2021

 Congress target

राहुल गांधी के कारण देश में लगी फ्री वैक्सीन    कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा की  | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैक्सीनेशन की पोल खोल दी  | इसलिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  सिर्फ एक गांव को लेकर राहुल गांधी पर अपनी साख बचाने के लिए आरोप लगा रहे हैं |  कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने शिवराज सिंह पर निशाना साधते हुए कहा की | . प्रधानमंत्री ने बता दिया कि मध्यप्रदेश में कैसा  वैक्सीनेशन रहा. |  वैक्सीनेशन के मामले में शिवराज सरकार की विफलता को प्रधानमंत्री ने बैतूल  में बता दिया | वहीँ कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी  शिवराज के बयान पर आपत्ति जाहिर करते हुए कहा की |   राहुल गांधी के कारण ही देश  में फ्री वैक्सीनेशन हो रहा है |  शिवराज सरकार सिर्फ मुंह चलाना जानती है |  सरकार चलाना नहीं. | .शिवराज अपनी अकर्मण्यता को छुपाने के लिए दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 June 2021

 Shivraj Singh Chauhan

पीएम मोदी ने देश की जनता को दी फ्री वैक्सीन   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा की  |  राहुल गाँधी ने  झूठ बोलकर  वैक्सीन पर  लोगों में भ्रम फैलाया  |  राहुल गाँधी को शर्म करनी चाहिए  | उन्होंने राहुल गाँधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा की | वैक्सीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं लगवा रहे तो क्या राहुल गांधी लगवा रहे हैं  | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा की राहुल गाँधी को शर्म करनी चाहिए  की उन्होंने देश में वैक्सीन को लेकर भ्रम फैलाया | जिसके चलते कई लोगों  ने वैक्सीन नहीं लगवाया |  प्रधानमंत्री मोदी देश में सभी को फ्री वैक्सीन लगवा रहे हैं  |  वे लोगों में वैक्सीन को लेकर फैलाये भ्रम को भी दूर कर रहे हैं  | उन्होंने कहा कांग्रेस ने वैक्सीन को लेकर जनता के बीच भ्रम  फैलाया , झूठ बोला  | आपने  कई लोगों की जिंदगी को खतरे में डाली  | पीएम मोदी ने  बैतूल जिले के डोलारिया गाँव में ग्रामीणों को समझाया | जिसके बाद लोगों ने वैक्सीन लगवाई | लेकिन राहुल गाँधी झूठ बोलकर लोगों की जिंदगी से खेल रहे हैं  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 June 2021

 Narottam Mishra

हास्य क्लव का कोरोना वॉरियर्स के लिए आयोजन   दतिया में हास्य क्लव द्वारा मध्यप्रदेश अनलॉक होने पर  छोला पपड़ी का आयोजन किया गया  |  यह कार्यक्रम कोरोनकाल में सामाजिक कार्य करने वालों के मेलमिलाप के लिए किया गया |  छोला पपड़ी हल्की और बेहतरीन डिश है  | और  प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा की यह पसन्दीदा डिस मानी जाती है  | प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे |  हास्य क्लब द्वारा किये गए इस आयोजन में सभी ने अपनी अपनी बात कह कर ठहाके लगाए  |  और बेहतरीन डिश छोला पपड़ी का आनंद लिया | कार्यक्रम को देखकर लगा जैसे वाकई  अब आम आदमी की जिंदगी पटरी पर लौटने लगी है  |  लेकिन इस समय अभी भी जरूरी है की हम सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना नियमों का ख़याल रखे |  अगर जनता थोड़े दिन सजग रही तो वो दिन दूर नहीं जब हम फिर से खुलकर ठहाके लगा सकेंगे  |  फिर से जिंदगी पटरी पर आ जायेगी  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 June 2021

 Jyotiraditya Scindia

आजादी के समय सिंधिया परिवार अंग्रेजों की गुलामी में लगा था   राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया के सेवक वाले डीएनए पर कांग्रेस नेता अरुण यादव ने कहा की  |  सिंधिया परिवार का गद्दारी का डीएनए रहा है  | जब हमारे पुरखे आज़ादी की लडाई लड़ रहे थे  | तब सिंधिया परिवार अंग्रेजों की चाकरी  में लगा हुआ  था  |  कांग्रेस नेता अरुण यादव ने राज्यसभा सांसद  ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर बयान देते हुए कहा की  | जब हमारा देश आजादी की लड़ाई लड़ रहा था  |  तब सिंधिया परिवार अंग्रेजों की गुलामी में लगा हुआ था  | उन्होंने कहा सिंधिया का डीएनए देश जानता है  | उनका डीएनए गद्दारी के लिए विख्यात है  | सिंधियाओं ने देश के साथ गद्दारी की थी  |  गौरतलब है की सिंधिया ने एक सवाल के जवाब में कहा था की  | देश सेवा करना उनके डीएनए में हैं  | जिसके बाद अरुण यादव ने उनपर यह तल्ख टिपण्णी की  |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 June 2021

 Pradyuman Singh Tomar

लोगों के साथ बिना बिजली के रहे मंत्री प्रद्युम्न सिंह   ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने ग्वालियर पहुंचकर विद्युत् सब स्टेशन का औचक निरीक्षण किया  | जहाँ उन्होंने निरीक्षण के दौरान विद्युत आपूर्ति मांग, ट्रिपिंग और  कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों से चर्चा कर उन्हें मिलने वाले वेतन सहित आदि व्यवस्थाओ की जानकारी ली | मंत्री तोमर ने लोगों से कहा आपको हुई असुविधा के लिए खेद है  |   ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर   भोपाल प्रवास से ग्वालियर पहुंचे  |  जहाँ उन्होंने  सुबह लगभग 4 बजे शर्मा फार्म स्थित विद्युत सब-स्टेशन का औचक निरीक्षण किया  | और व्यवस्थाओं का जायजा लिया  |  इस  दौरान उनको  जानकारी मिली  की - वार्ड क्रमांक-5 स्थित हरिहर कॉलोनी में विद्युत केबल जल जाने से लगभग 50 घरों में बिजली नही है |  जिसके बाद  तोमर सीधे हरिहर कॉलोनी पहुँचे  | और लोगो से चर्चा कर कहा आपकी पीड़ा को मैं समझ सकता हूँ  |  आपको हुई असुविधा के लिए खेद है  |  अब जब तक सभी घरों में बिजली नही पहुँच जाती, तब तक मैं भी यही आपके बीच उपस्थित हूँ  | मौके पर विद्युत विभाग के अधिकारी और  कर्मचारियों को निर्देशित कर  तत्काल विद्युत केबल बदलने का कार्य प्रारंभ करवाया | और कहा  जल्द ही सभी घरों की विद्युत व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 June 2021

 Vishwas Sarang

डेल्टा प्लस वैरियंट की कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग जारी   चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बताया की  |  मध्यप्रदेश में  डेल्टा प्लस  के  छह केस सामने आए हैं  |  जिनमे  भोपाल में तीन औरउज्जैन में दो  हैं  | उन्होंने कहा लगतार  कांटेक्ट ट्रेसिंग  की जा रही है  |  शीघ्र ही  जिनोम सिक्वेंसिंग की मशीन भोपाल आएगी |  चिकित्सा शिक्षा मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने कहा  कि मध्यप्रदेश में  डेल्टा प्लस  के  6  केस  सामने आए हैं  | सभी की कॉन्ट्रैक्ट ट्रेकिंग की जा रही है |   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  ने निर्देश दिए हैं कि हम टेस्ट कम नहीं करेंगे  |  मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से बात भी की है | सारंग ने बताया की जीनोम स्वीकेन्सिंग  की मशीन अब भोपाल में लगाई जाएगी  |  जिससे बदलते कोरोना स्ट्रेन की जांच हो सकेगी  |  गौरतलब है की उज्जैन में एक डेल्टा प्लस मरीज की मौत हो गई है | बताया जा रहा है मरीज को कोरोना की वैक्सीन नहीं लगी थी  |  मरीज भोपाल में ही रह रहा था | वहीँ चार मरीज स्वस्थ्य हैं  | और उनको कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 June 2021

 Narottam Mishra

कमलनाथ सोनिया गाँधी से मिल भी ले तो स्थिति नहीं बदलेगी   गृह  एवं जेल मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गाँधी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा की |  ये वे लोग हैं जो कोरोनाकाल में घर से बाहर  नहीं निकले | और बिना लॉजिक के भ्र्ष्टाचार , धांधली जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं  |  उन्होंने कांग्रेस को अपना घर सम्हालने की नसीहत दी  | नरोत्तम मिश्रा ने कहा की कोरोना के क्षेत्र में लगातार सुधार हो रहा है  | उन्होंने राहुल गांधी के ट्वीट को लेकर  कहा की  राहुल गांधी कांग्रेस की ऑटोनॉमस नॉलेज यूनिवर्सिटी के अधिष्ठाता हैं  |  घर से बाहर कभी निकलते नहीं है |  कमोबेश यही स्थिति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की भी है  |  कभी घर से निकलते  तो पता चलता की  वैक्सीनेशन का अभियान किस स्तर पर चल रहा है | कल वैक्सीनेशन 11 लाख के ऊपर  हो गया  | सोनिया गांधी से कमलनाथ की मुलाकात पर उन्होंने कहा  की  |  सोनिया गाँधी  पंजाब के मुख्यमंत्री और सचिन पायलट से नहीं मिली  तो इनसे क्या मिलेगी  | कांग्रेस का अंदरूनी मामला है  | उन्होंने कहा अगर मिल भी  लेंगी  तो जहां से चले है वही रहेंगे |  बीजेपी  की सक्रियता के सवाल पर  उन्होंने कहा की  कांग्रेस अपनी पार्टी को देखे जिनका प्रदेश अध्यक्ष महीने भर से नहीं है  |   हमारी  कार्यसमिति की बैठक में राष्ट्रीय स्तर के नेता वर्चुअल जुड़ रहे है  | उन्होंने कहा वैक्सीन संजीवनी है  |  हम सबको इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए  | सभी का वैक्सीनेशन कराना है  | मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान  की   ग्राउंड लेवल तक सक्रियता दिखाई दे रही है  |  और परिणाम आपके सामने हैं कि हम राष्ट्रीय स्तर पर वैक्सीनेशन के नए कीर्तिमान बना रहे हैं  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 June 2021

 Narottam Mishra

वैक्सीनेशन में प्रदेश का नाम हो तो कांग्रेस को दुख होता है   गृह मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने   दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर पलटवार करते हुए कहा की |  दिग्विजय हमेशा वे  विषय ढूढ़ते हैं जिससे साम्प्रदाइक माहौल बिगड़े | दिग्विजय सिंह कमलनाथ को दबाने के लिए भोपाल में सक्रिय  हैं |  गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने  दिग्विजय सिंह ट्वीट पर   कहा की  | दिग्विजय  साम्प्रदयिकता फ़ैलाने वाले विषय ढूढ़ते रहते हैं |  जिससे माहौल खराब हो |  भोपाल में  दिग्विजय सिंह  के सक्रिय होने को लेकर उन्होंने कहा की |  दिग्विजय सिंह कमलनाथ को दबाने के लिए भोपाल में है  | लेकिन भोपाल  की जनता पहले ही उन्हें नकार चुकी है |  वैक्सीनेशन पर उन्होंने कहा की मध्य प्रदेश  का नाम देश में हो जाएगा तो कांग्रेस को दुख तो होगा  | आलोचना करने की आदत जिसे हो जाती है वो जाती नहीं है |  वहीँ पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर उन्होंने कहा की  |   प्रदेश में हमारे समय में वेट नहीं बढ़ा |  जब राहुल गांधी की सरकार थी तब बढ़ाया गया था  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  23 June 2021

 Kailash Vijayvargiya

केंद्र को महबूबा मुफ़्ती की सलाह की जरूरत नहीं   भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि दिग्विजय सिंह किस-किसके संपर्क में अभी इसकी जांच हो रही है  |  दिग्विजय सिंह के केंद्रीय एजेंसियों के अधिकारियों के तालिबान से संपर्क होने और उसकी जांच करने के ट्वीट पर  कैलाश विजयवर्गीय ने यह बयान दिया  |  जब उनसे पूछा गया कि कौन सी जांच एजेंसी इसकी जांच कर रही है तो भाजपा नेता ने कहा कि अभी कुछ बातें हैं जिन्हें सार्वजनिक नहीं करना चाहिए  |  भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय की मानें तो पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के किसी किस के  सम्पर्क में हैं इस मामले की जांच चल रही है |  दिग्विजय सिंह के केंद्रीय एजेंसियों के  अधिकारियों के तालिबान से संपर्क होने और उसकी जांच करने के ट्वीट पर  कैलाश विजयवर्गीय  ने कहा  दिग्विजय सिंह किस -किस के संपर्क में है अभी तो इसकी जांच हो रही है |  उन्होंने कहा अभी कुछ बातें है जिन्हें  सार्वजनिक नहीं करना चाहिए  |  महबूबा मुफ्ती के पाकिस्तान से बातचीत करने की सलाह पर उन्होंने कहा कि इस मामले में केंद्र सराकर का रुख बिल्कुल साफ है, इसमें महबूबा मुफ्ती की सलाह की जरूरत नहीं है  | शरद पवार के साथ गैर कांग्रेसी विपक्षी दलों की बैठक और पूर्व सीएम कमल नाथ की मुलाकात पर उन्होंने कहा कि यह बात तो साफ है कि विपक्षी दलों में प्रधानमंत्री मोदी को लेकर घबराहट है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  23 June 2021

 rape

एडिशनल एसपी ने कहा जांच के बाद होगी कार्यवाई   टीकमगढ़ में एक  नाबालिग बच्ची ने अपने दो रिश्तेदारों पर  सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाया है। लेकिन पुलिस ने इस मामले में एआईआर तक दर्ज नहीं की है |  इस मामले की शिकायत  किये जाने से  नाराज आरोपी  पीडित को समझौता करने के लिए धमका रहे है  | एडिशन एसपी एम एल चौरसिया ने मामले को संज्ञान में लेते हुए दोषियों पर कार्यवाई की बात कही है |  मामला ग्राम मानिकपुर का है | जहां एक नाबालिग ने एसपी को दिए शिकायती आवेदन मै बताया कि कुछ दिनों पूर्व रात 11बजे उसके घर उसके दूर के रिश्तेदार विनोद चढ़ार और नीरज चढ़ार आए हुए थे | थोड़ी देर रुकने के बाद दोनों चले गए और  पुनः रात को आए   | जहाँ  मुझे कुछ सुंघाकर  गाव के स्कूल ले गए |  इसके बाद इन लोगो ने बारी बारी से  गलत काम किया  |  जब मेरे परिवार वाले मुझे ढूढ़ते स्कूल आये तब मैं वहीँ  थी |  होश आने के बाद मैंने सारी  घटना माता पिता को बताई |  घटना के बाद  डायल 100 को सूचित किया गया  | और थाने में पूरी घटना बताई  | लेकिन इसके बाद भी न कोई कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई | और ना ही मेडिकल कराया गया  |  वहीँ आरोपी समझौते को लेकर परिवार पर दबाव बना रहे है  |  जब इस संबंध में एडिशन एसपी एम एल चौरसिया ने कहा की  मामले की जांच  की जाएगी  |  और आरोपी कोई भी हो उसके खिलाग कार्यवाही होगी  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  23 June 2021

 world yoga day

लोगों ने महाअभियान में बढ़चढ़कर लिया हिस्सा   विश्व  योग दिवस पर टीकमगढ़ में कई जगह  विशेष टीकाकरण किया गया |  इसी के तहत बड़ी संख्या में टीकाकरण केंद्र पहुंचे लोगों ने टीका  लगवाया  |  टीकाकरण का यह  महाभियान  सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक रहा  |  इस दौरान लोगों में वैक्सीनेशन को लेकर काफी  उत्साह देखा गया  |  भारत सरकार का उद्देश्य है की तीसरी लहर को रोका जाय | अगर तीसरी लहर आती है तो इससे नुकसान ना हो | वहीँ  टीकमगढ़ महाराज मधुकर शाह जू देव ने लोगों से इस महा अभियान का हिस्सा बनने की अपील की  | महा अभियान को लेकर  कलेक्टर सुभाष द्विवेदी ने कैंप का पूरी टीम के साथ निरीक्षण किया   | और लोगों को टीका लगाने के लिए प्रेरित किया | युवराज रुद्र प्रताप शाह ने अभियान को लेकर कहा की |   कि जरुरत पड़ने पर टीकाकरण कार्यक्रम को आगे फिर से किया जाएगा  | वहीँ  विश्वजीत सिंह जू देव ने कहा कि लोगों को सुरक्षित रखने के लिए टीकाकरण कार्यक्रम जरूरी है  | और हमारी जनता सुरक्षित रहे यह हमारी ओर सरकार की प्राथिकताएं है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  22 June 2021

 Shivraj Singh Chauhan

मध्यप्रदेश में अब एक जुलाई से होंगे ट्रांसफर   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग  में  एक जुलाई से स्थानांतरणों पर से प्रतिबंध हटाने का फैसला किया गया  | बैठक में अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक के 6 पदों को दो वर्ष के लिए करने का निर्णय लिया गया  | कोविड महामारी के कारण से रेत समूह के ठेकेठारों को आ रही वैधानिक कठिनाइयों को दूर करने का निर्णय लिया है | कैबिनेट ने प्रदेश के अंदर सर्व संसाधन युक्त विद्यालयों की स्थापना करने के लिए  मंजूरी दी है |  सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट की बैठक के दौरान कहा, मध्य प्रदेश में वैक्सीनेशन महा अभियान के सफल क्रियान्वयन पर आप सबको प्रदेश की जनता, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं, सामाजिक संस्थाओं को मैं हृदय से धन्यवाद देता हूं  |  सीएम ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने हमें पर्याप्त डोज उपलब्ध कराए |  जब से प्रधानमंत्री ने इस अभियान को अपने हाथों में लिया है तब से राज्यों को वैक्सीन के डोज सुलभता से उपलब्ध हो रहे हैं। वैक्सीनेशन जिंदगी है, हम जिंदगी के डोज लगा रहे हैं, इससे बड़ा कुछ और काम नहीं हो सकता  |  अभियान के प्रथम दिन 16 लाख 95 हजार डोज प्रदेश में लगाए गए हैं |  गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि एक जुलाई से स्थानांतरणों पर से प्रतिबंध हटाया जाएगा  |  प्रशासनिक आधार पर, मानवीय आधार पर सावधानी के साथ यह प्रतिबंध हटेगा  | अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक के 6 पदों को दो वर्ष के लिए करने का निर्णय लिया गया है | कोविड महामारी के कारण से रेत समूह के ठेकेठारों को आ रही वैधानिक कठिनाइयों को दूर करने का निर्णय लिया है  | उन्होंने कहा कि प्रदेश के अंदर सर्व संसाधन युक्त विद्यालयों की स्थापना करने के लिए कैबिनेट ने मंजूरी दी है, प्रत्येक बसाहट के 15 किमी के दायरे में यह विद्यालय उपलब्ध होगा  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  22 June 2021

 OPS Bhadauria

आशा कार्यकर्ताओं की मांगों पर कहा नई भर्ती कर देंगे   राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया एक बार फिर विवादों में हैं... इस बार  भदौरिया ने अपनी समस्याएं बताने आई आशा कार्यकर्ताओं को धमका डाला...  और कहा नई भर्ती कर देंगे  |  राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया अब तक  प्रशासनिक अधिकारियों को धमकाने को लेकर विवादों में थे |  लेकिन उन्होंने अब आशा कार्यकर्ताओं को भी  धमका डाला  |  दरअसल सरकारी कर्मचारी घोषित किए जाने और पिछले वेतन का भुगतान समेत अपनी मांगों को लेकर बीते एक जून से आशा कार्यकर्ता धरने पर बैठी थी  | तभी ओपीएस भदौरिया ने आशा कार्यकर्ताओं से कहा की उनको कोई काम वाम तो है नहीं  |  सिर्फ  नेतागिरी कर  रही है |  जब आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांग रखी तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा वे दूसरी भर्ती कर लेंगे |  अब समस्या लेकर जनता मंत्री के पास नहीं जायेगी  तो कहाँ जाएगी  | लेकिन समस्या दूर करने के बजाय धमकाना कहाँ तक उचित है | इसका जवाब तो मंत्री ओपीएस भदौरिया  दे सकते हैं  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  22 June 2021

 ACCIDENT

नीचे दबने से युवक गंभीर रूप से जख्मी   भोपाल के सैफिया कॉलेज ग्राउंड पर  प्रैक्टिस के दौरान  पिछला टायर निकलने से एक तेज रफ़्तार  जिप्सी 3 बार पलटी  |   जिससे जिप्सी में सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया  |  जिसको इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है  |  ऐसा लगता है मड  रैली  के शौकीन युवा  मौत को दावत दे रहे हैं  |  सैफिया कॉलेज मैदान पर मड रैली के लिए प्रैक्टिस  दौरान  राइडर के बगल वाली सीट पर बिना सीट बेल्ट बांधे बैठा मोनीश अहमद  जिप्सी पलटने से  नीचे दब गया |  जिसके चलते  उसके हाथ, पैर और पेट में गंभीर चोटें आई हैं  |  हादसे के बाद मोनीश को तुरंत इलाज के लिए निजी अस्पताल लाया गया  |  जहाँ उसका इलाज जारी है  | प्रैक्टिस के दौरान ग्राउंड का चक्कर काट रही जिप्सी की स्पीड काफी तेज  थी  |  इस दौरान टर्न लेते समय गाड़ी का ड्राइवर गाडी सम्हाल नहीं पाया और जिप्सी अनियंत्रित हो  गई  | उसका पिछला टायर निकल गया   | और जिप्सी 3 पलटी खाकर उल्टी हो गई  | इन जिप्सी चालकों  के कारण आसपास के क्षेत्र में  दहशत का माहौल रहता है  |  और युवा इस चार एकड़ के ग्राउंड में  बिना सेफ्टी के अपनी जान जोखिम में डालते हैं  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  21 June 2021

 Kamal Patel

स्वयं करते हैं फसल की बोवनी की शुरुवात   किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री  कमल पटेल ने हरदा में  ट्रैक्टर  चलाकर स्वयं के खेतों में खरीफ की फसलों की बोवनी शुरू की  | इस दौरान उन्होंने कहा की वे स्वयं किसान है  | इसलिए बोवनी की शुरुवात अपने खेतो में वे खुद ही करते  हैं  |  एमपी के कृषि मंत्री कमल पटेल ने अपने खेतों में ट्रैक्टर चलाकर खरीफ फसलों की बोवनी की शुरुवात की  | कमल पटेल स्वयं किसान हैं  |  और वे हर साल बोवनी की शुरुवात अपने खेतों में स्वयं ट्रैक्टर चलाकर करते हैं  |  इस दौरान उन्होंने अपने खेतों में उड़द , अरहर , मक्का की बोवनी की  कमल पटेल बोवनी के साथ फसल कटाई की शुरुवात भी खुद करते हैं  | गौरतलब है की कमल पटेल ने किसानो के हित  में कई फैसले लिए हैं | उनका मानना है की कृषि लाभ का धंधा होना चाहिए  | और सभी किसानो को उनकी मेहनत का सही दाम मिलना चाहिए | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  21 June 2021

 Shivraj Singh Chauhan

बीजेपी मुख्यालय में शिवराज सिंह का योग आसान   भोपाल में बीजेपी मुख्यालय में मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  योग आसान किया  |  मुख्यमंत्री ने कहा है कि योग करने से शरीर में स्‍फूर्ति आती है और  हम 24 घंटें में से 18 घंटे तक भी बिना रुके काम कर सकते हैं |  मध्य प्रदेश भाजपा कर्यालय में आज सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान। बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा पहुंचे और अंतरष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग आसान किया  |  कोरोना संक्रमण के चलते इस आयोजन में पर्याप्त दूरी का ख्याल रखा गया  | इस मौके पर मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि योग करने से शरीर में स्‍फूर्ति आती है और हम 24 घंटें में से 18 घंटे तक भी बिना रुके काम कर सकते हैं  |  यह योगाभ्‍यास से संभव है  इसलिए  योग को अपनी दिनचर्या का हिस्‍सा बनाएं   | उनके साथ पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी और  कार्यकर्ताओं ने भी योग किया  |  मुख्यमंत्री ने कहा  कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल से आज सारी दुनिया के लोग योगाभ्‍यास कर रहे हैं  |  योग हमारी हजारों वर्ष पुरानी विधा है  | कोरोना के संदर्भ में मुख्‍यमंत्री ने कहा कि यह भी देखा गया है कि योग करने वाले लोग कोरोना से संक्रमित हुए तो वे स्‍वस्‍थ भी जल्‍दी हुए   | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  21 June 2021

 Reliance Dam

किसान परेशान, सर्वे कर की मुआवजे की मांग    सिंगरौली में आम आदमी पार्टी के नेता संदीप शाह  ने  आरोप लगाया कि  | जिले में स्थित रिलायंस सासन पावर  राखड़ डैम के से किसान परेशान हो चुके हैं  | डैम के आसपास की जमीन बंजर होती जा रही है  | आप ने मांग की है बंजर जमीन का सर्वे कर किसानो को उचित मुआबजा दिया जाय  ... हर्ररहवा गांव में स्थित  राखड़ डैम से  बारिश की  वजह से डैम के राखड़ का बहाव आस-पास के गांव में फैल रहा है  |  जिससे  किसानों की सैकड़ों एकड़ जमीन बंजर होती जा रही है  | आम आदमी पार्टी  के नेता  संदीप शाह ने कहा की  | राखड़ डैम  से जिनकी जमीनें प्रभावित हुई हैं उनका सर्वे कराकर सभी को मुआवजा दिलवाया जाए  |  साथ ही  उन्होंने  आरोप लगाया कि इस रिलायंस राखड़ डेम के जहरीले पानी और  राखड़ के रिसाव से आसपास के सैकड़ों लोग परेशान हैं  | कई बार रिलायंस प्रबंधन से शिकायत की गई   लेकिन रिलायंस प्रबंधन कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है  | साथ ही संदीप शाह ने मांग की है कि जब तक क्षतिग्रस्त डैम ठीक ढंग से ना बन जाए  | तब तक इस डैम में राखड़ डालना बंद किया जाए  |  संदीप शाह ने कहा कि पिछले वर्ष भी यह राखड़ का डैम टूट गया था |  जिससे कई लोगों की जिंदगी चली गई थी  |  वहीँ  सिंगरौली कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने  कहा कि इस मामले में  जांच कमेटी बना दी गई है  | कमेटी जांच करके जो रिपोर्ट देगी उसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  20 June 2021

 vaccine campaign

21 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य    सिंगरौली जिले के 200 केंद्रों पर 21 जून को 21 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है  | यह वैक्सीन  अभियान चुनाव की तरह मनाया जाएगा |  इस दौरान देखा गया है की ग्रामीण और युवाओं में वैक्सीन को लेकर काफी उत्साह है  |  सिंगरौली कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने वैक्सीनेशन महाभियान को लेकर चर्चा करते हुए कहा की  |  जिले में 21 जून से शुरू हो रहे वैक्सीनेशन महा अभियान में 18 वर्ष से अधिक उम्र के 21 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है  |   यह अभियान तभी  संभव होगा जब  मीडिया, जनप्रतिनिधियों , सामाजिक संस्थाओं व जागरूक लोगों का सामूहिक सहयोग मिलेगा  | कलेक्टर  मीना के अनुसार सभी केंद्रों पर मोबलाइजर , वार्ड प्रभारी, आंगनबाड़ी , आशा कार्यकर्ता , सामाजिक  और  गैर सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित होकर अभियान को सफल बनाएं  | उन्होंने बताया की  18 वर्ष से ऊपर की आबादी तकरीबन 8 लाख है  |  जिन्हें आगामी सितम्बर माह तक अभियान चलाकर बैक्सीन लगाया जाएगा  |  लोग अपनी सुरक्षा के मद्देनजर वैक्सीनेशन कराने तैयार हो रहे हैं  |  गौरतलब है की कई देश हैं जहाँ सौ प्रतिशत वैक्सीन लगने के बाद वहां पाबंदियां हटा दी गई हैं  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  20 June 2021

 Indian citizenship

पाकिस्तान में परेशान सिंधी,पंजाबी,हिन्दू को मिले नागरिकता   विश्व शरणार्थी दिवस के मौके पर सिंधी शरणार्थीं भाजपा प्रवक्ता से मिले  | और कहा की  शरणार्थियों को जल्द भारत की नागरिकता मिलनी चाहिए  ... पाकिस्तान में हिंदुओं पर लगातार बढ़ते अत्याचार और उनका जबरन धर्म परिवर्तन करवाने की घटनाओं के बाद  |  पाकिस्तान में रह रहे ज्यादातर हिंदू सिंधी अब भारत आकर बसना चाहते हैं |  केंद्र में मोदी सरकार के आने के बाद पाकिस्तान में रह रहे सिंधियों के लिए भारत की नागरिकता लेना आसान हुआ है  |  इसी बात काे लेकर  पाकिस्तान से आए सिंधी शरणार्थी ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और संस्था सेवा के अध्यक्ष दुर्गेश केसवानी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दिया | इस अवसर पर भाजपा प्रवक्ता ने सभी का शॉल श्रीफल से सम्मान किया  | और बताया कि मोदी सरकार भारत ही नहीं बल्कि विदेश में भी रह रहे उन लोगों का भला चाहती है |  जो कहीं न कहीं भारत से जुड़े हैं  | और भारत का विकास चाहते हैं  |  आजादी के पहले तक पाकिस्तान भारत का ही एक हिस्सा था | और वहां रहने वाला हर व्यक्ति भारतीय था  | लेकिन देश आजाद होने के बाद पाकिस्तान में बसे हिंदू समाज के लोगों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है  | कई बार ये कट्‌टरपंथी  सिंधी हिंदू, पंजाबी और अन्य लोगों की हत्या तक कर दते  है  | जिसके बाद पाकिस्तान में रह रहे हिंदुओं में भय व्याप्त हो गया है  |  लेकिन कुछ समय पहले तक पाकिस्तान से आए शरणार्थी भारत तो आ जाते थे  | लेकिन उन्हें भारत की नागरिकता हासिल करने में बहुत परेशानी आती थी  |  कई बार तो मजबूरन उन्हें पाकिस्तान तक लौटना पड़ता था  | लेकिन मोदी सरकार के आते ही इन परेशानियों का समाधान तेजी से किया गया  | पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय  सुषमा स्वराज ने नियमों को सरल किया था  | जिन्होंने पाकिस्तान से आए शरणार्थियों को नागरिकता देने का पावर सीधे कलेक्टर के हाथ में दे दिया था  |   इसके बाद शरणार्थियों को तेजी से नागरिकता मिलने लगी  | और दो वर्ष पूर्व अस्तित्व में आए सीएए कानून के बाद पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान या कहीं भी बसे हिंदू, पंजाबी लोगों को भारत की नागरिकता मिलना सुलभ हुआ है  | इस दौरान  भाजपा प्रवक्ता दुर्गेश केसवानो ने सभी से वकीन लगवाने की अपील की  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  20 June 2021

 Pradhuman Singh Tomar

बिजली वालों की बत्ती गुल कर रहे हैं प्रद्युम्न सिंह   ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर इस समय एक्शन में हैं बीती देर रात तक उन्होंने भिंड में बिजली विभाग के दफ्तरों का औचक निरिक्षण कर बिजली वालों की बत्ती गुल कर दी और ठीक से काम नहीं करने पर सजा भुगतने के लिए तैयार रहने की नसीहत भी दी  ... ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर  एक्शन में हैं  | उनके एक्शन अवतार में आपने देखा ही था कि मंत्री जी कैसे कर्मचारी अधिकारीयों को आइना दिखाने के लिए बिजली के खम्बे पर चढ़ गए  | ग्वालियर से मंत्री जी भिंड पहुँच गए  |  वहां उन्होंने 132 केबी सब स्टेशन आईटीआई  का  निरीक्षण किया और वहां तैनात कर्मचारियों से  बात की  और बिजली में गड़बड़ी होने की वजह को समझा  |  ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर ने भिंड जिले की गलियों में घूमकर जनता से बात कर जाना की  विद्युत  व्यवस्था  कैसी है  | इसके बाद  ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर  ने मेहगांव  पहुंचकर  | 220 केबी सब स्टेशन और 132 केबी सब स्टेशन का   औचक निरीक्षण किया  | ट्रिपिंग की परेशानी की समस्या का रियलटी चैक करने निकले ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर ने  विधुत सब स्टेशन पर  विधुत लोड चैक किया और कर्मचारियों से वेतनमान को लेकर बातचीत  की  |  ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह देर रात विधुत व्यवस्था का रियलिटी चेक करने के लिए विधुत सब स्टेशन गोहद  पहुंचे  |  ऊर्जा मंत्री  ने यहाँ भी ट्रिपिंग का रियलिटी चैक किया और कहा गड़बड़ी मिलने पर किसी को भी बक्शा नहीं जाएगा  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 June 2021

  Threat

छुट्‌टी पर चले जाओ नहीं तो अच्छा नहीं होगा DGP से शिकायतके बाद भी सुरक्षा नहीं मिली   ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदी में गड़बड़ी उजागर करने पर ट्रांसफर किए जाने से नाराज चल रहे मध्यप्रदेश कैडर के IAS अफसर लोकेश कुमार जांगिड़ को फोन पर धमकी मिली है  | आरोपी ने अज्ञात नंबर से कॉल कर जांगिड़ को छह महीने की छुट्‌टी पर जाने को कहा है |  धमकी मिलने के बाद लोकेश जांगिड़ ने तत्काल मध्यप्रदेश के DGP मध्यप्रदेश को वॉट्सऐप और अन्य माध्यम से शिकायत की, लेकिन अब तक पुलिस ने इस मामले में कुछ नहीं किया है   मध्यप्रदेश कैडर के IAS अफसर लोकेश कुमार जांगिड़  इन दिनों चर्चा में हैं |  उन्होंने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदी में गड़बड़ी उजागर की तो उनका तबादला कर दिया गया |  इससे नाराज जांगिड़ ने जब अपना पक्ष रखान तो उनको धमकी दी गई है कि वे छह महीने के लिए छुट्टी पर चले जाएँ |  धमकी देने वाले ने कहा कि तू जानता नहीं है कि तूने किससे पंगा लिया है  | अगर तुझे जान प्यारी है, तो मीडिया से बात करना और लिखना बंद कर दे  | तू अपने बच्चे की भी खूब फोटो डालता है  |  कल से छह महीने की छुट्‌टी पर चले जाओ | इस धमकी के बाद  जांगिड़ ने बताया कि घटना के बाद DGP को इस संबंध में एक शिकायत वॉट्सऐप और अन्य माध्यम से की है  |  2014 बैच के मध्यप्रदेश कैडर के IAS अफसर लोकेश कुमार जांगिड़ की फील्ड पोस्टिंग के अभी साढ़े 4 साल हुए हैं, लेकिन उनके 8 बार ट्रांसफर हो चुके हैं  |  यानी औसतन हर 6 माह में उन्हें हटाया गया  |  उन्हें 43  दिन पहले राज्य शिक्षा केंद्र के अपर संचालक से बड़वानी अपर कलेक्टर बनाया गया था, लेकिन पिछले सप्ताह उन्हें वापस राज्य शिक्षा केंद्र भेज दिया गया है  | जानकार  बताते है कि लोकेश के बड़वानी से हटाने की वजह प्रशासनिक बताई गई  |  लेकिन इसके पीछे एक और कहानी सामने आ रही है |  उन्होंने कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन कंसट्रेटर की खरीदी में हुए भ्रष्टाचार को उजागर कर दिया था   | उन्हें जब बड़वानी में पदस्थ किया गया था, तब उन्हें जिले का कोविड प्रभारी बनाया गया था  | बड़वानी कलेक्टोरेट के अधिकारी बताते हैं कि अप्रैल और मई में वह शायद ही अपने दफ्तर में बैठे |  वे हमेशा फील्ड में रहते थे  |  बड़वानी में कोरोना महामारी में उपकरणों की खरीदी में भारी हेरफेर हुआ था |   39 हजार के ऑक्सीजन कंसंट्रेटर 60 हजार रुपए में खरीदे गए |  इसी के चलते  उन्हें रातोरात हटवा दिया गया | जांगिड़ की शिकायत को डीजीपी ने भोपाल डीआईजी को भेज दिया है  |   जांगिड़ के मसले पर अब आईएएस असोसिएशन ने चुप्पी साध ली है लेकिन कांग्रेस खुलकर जांगिड़ के पक्ष में आ गई है |  जिस कारण इस मामले ने राजनैतिक रंग लेना शुरू कर दिया है  |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 June 2021

 Shivraj Singh Chauhan

21 जून से  वैक्सीनेशन महाअभियान     मध्य प्रदेश में 21 जून से शुरू होने जा रहे कोविड वैक्सीनेशन महाअभियान को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने का एकमात्र उपाय वैक्सीनेशन हैं  | कोरोना वैक्सीनेशन महाअभियान के लिए समाज के प्रमुख लोगों का सहयोग चाहिए  | सीएम ने कहा कि कलेक्टर सभी धर्मगुरुओं को टीकाकरण केंद्रों की जानकारी दें ताकि वे वहां पहुंच सकें |  मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा  कोविड वैक्सीनेशन महाअभियान के जरिये लोगों को कोरोना से बचाया जा सकता है | इन्होने कलेक्टर्स से कहा   धर्मगुरुओं के वीडियो टीका लगवाने के संबंध में जारी करवाएं  |  टीका लगवाने पर हल्‍का बुखार आता है, इससे घबराने की जरूरत नहीं है  | चेचक के टीकों के समय भी यह दिक्‍कत होती थी  | मुझे पूरा विश्‍वास है कि सभी के सहयोग से जनता को सुरक्षा चक्र देकर जनता को तीसरी लहर से बचा लेंगे | उन्होंने कहा, प्रदेश में कोरोना टेस्ट और बढ़ाए जाएंगे  |  टेस्ट बढ़ाने से संक्रमितों का पता चलेगा और उन्हें अलग कर संक्रमण को फैलने से रोका जा सकेगा  | घर-घर जाकर सर्वे भी जारी रहेगा  | प्रदेश में एक  दिन  में 80 हजार टेस्ट किए जाएंगे  |  उन्होंने कहा सभी कोविड के अनुकूल व्यवहार अवश्य करें   गाड़ी में मास्क लगाकर बैठें, आपकी मदद से जागरूकता आएगी  |  प्रदेश में संक्रमण पूरी तरह से नियंत्रण में है |  उन्होंने कहा कि हम कब तक व्यापार बंद रखेंगे, कोरोना की दूसरी लहर भयावह थी  |   हमें कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करना है |  समाज को सचेत रखना बहुत जरूरी है, सावधानी नहीं रहे तो संक्रमण की संख्या तेजी से बढ़ सकती है  |   हम अस्पताल की व्यवस्थाएं बढ़ाएंगे, बेड, आक्सीजन, बच्चों के बेड बढ़ा रहे हैं, आक्सीजन प्लांट लगा रहे हैं  | आर्थिक गतिविधियां कामकाज चलाते हुए हम कोविड संक्रमण को नियंत्रित कर सकते हैं |  सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना को रोकने के लिए यह सब काम अकेले सरकार नहीं कर सकती, आपका सहयोग चाहता हूं .| हमारा लक्ष्य है कि अक्टूबर तक हम ज्यादातर लोगों को वैक्सीन लगा दें, ताकि तीसरी लहर न आए  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 June 2021

 Beating

छात्र की बेरहमी से पिटाई , 5 पर मामला दर्ज   छतरपुर में अपराधी बेखौफ हैं  | और पुलिस मूक दर्शक बनी हुई है  |  ऐसी ही दहशत फैलाते हुए बदमाशों की तस्वीरें सामने आई हैं  | जहाँ बदमाश शराब के नशे में कार के बोनेट पर बैठकर पूरे शहर का बेख़ौफ़ चक्कर लगाते रहे |   वहीँ इस दौरान उन्होंने एक छात्र  की बेरहमी से पिटाई कर दी  |  मामला नौगांव का है   | जहाँ  शराब के नशे में कुछ बदमाश  बोलेरो कार के  बोनट पर बैठकर पूरे शहर में चक्कर लगाते रहे  | इस दौरान  ये बदमाश   एक छात्र को  गाड़ी में बैठा कर ले गए  | और कुछ दूर जाकर उससे मारपीट कर छोड़ दिया  |  दहशत की तस्वीरें जिसने भी देखी वह चौक गया .| यह पूरी घटना शहर में लगे कई सीसीटीवी कैमरा में रिकॉर्ड हो गई  |  जिसमें बदमाशों ने  खुलेआम दिनदहाड़े इस घटना को अंजाम दिया | इस दौरान एक बदमाश अपने आपको गोल्डन दादा बताता रहा  | पूरे मामले में नौगांव थाना पुलिस ने 5  युवकों पर मामला दर्ज कर लिया है  |   पुलिस का कहना है कि ऐसे बदमाशों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा  | लेकिन बदमाशों की इस करतूत ने ये सिद्ध कर दिया की  | छतरपुर में बदमाशों को पुलिस और  कानून व्यवस्था का कोई डर नहीं रहा  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 June 2021

ACCEDENT

करीब एक दर्जन यात्री घायल   सिंगरौली में एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई  |  जिससे उसमे सवार करीब एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए  |  बताया जा रहा है की बस में क्षमता से ज्यादा यात्री सवार थे  |  जिसके चलते यह हादसा हुआ है   शाहवाल बस शाम को गजराबहरा से लंघाडोल की तरफ जा रही थी  | तभी बर्दिया नाला  मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर बस  पलट गई  |  घटना में  किसी के गंभीर रूप से  घायल  होने की खबर नहीं है  |  घायल यात्रियों  को उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरई  भेज दिया गया  | जानकारी के मुताबिक़  32 सीटर क्षमता वाली बस मे करीब 50 से ज्यादा लोग सवार थे |  जिसकी वजह से बस अनियंत्रित हो गई |  और यह हादसा हुआ | इसको  लेकर परिवहन अधिकारी ने वाहन मालिक के खिलाफ कार्यवाई की बात कही है  | बस  दुर्घटना सूचना मिलते ही देवसर विधायक सुभाष वर्मा ने घायल हुए व्यक्तियों की जानकारी ली और उनके इलाज की व्यवस्था की  |  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 June 2021

 car overturned

डिवाइडर में टकराने से हुआ हादसा   भोपाल में हबीबगंज ब्रिज पर एक तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई  |  मौके पर लोगों ने  युवक और युवती को कार से बाहर निकाला |  भोपाल के हबीबगंज नाके ब्रिज पर अनियंत्रित होकर कर एक कार पलट गई  | कार मे दो  व्यक्ति सवार थे |  बताया जा रहा कार रॉंग साइड से तेज रफ़्तार में आ रही थी  | जिसकी वजह से वह  डिवाइडर से टकरा गई  | और यह  हादसा हुआ  | मौके  पर मौजूद लोगों ने कार से  युवती को बाहर निकाला  |   दुर्घटना के बाद भीड़ जमा होने से ट्रैफिक व्यवस्था पर भी असर  देखने को मिला  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 June 2021

 death by current

कनेक्शन लेने पोल पर चढ़ा था व्यक्ति   छिन्दवाड़ा के तामिया जनपद  में बिजली के  तार में एक लाश लटकी हुई मिली  | पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है  |   रातेड़ ग्राम में एक व्यक्ति की लाश  बिजली के तार पर लटकी हुई मिली  |  बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना कि इस  मामले की जांच चल रही है |  कि ये व्यक्ति क्या कर रहा था  |  उधर  पुलिस ने भी मामले को संज्ञान में लेते  हुए जांच शुरू  कर दी है  |  बताया जा रहा है की यह व्यक्ति बिजली चोरी करने के लिए पोल पर चढ़ा था  | तभी अचानक करेंट लगने से वह बिजली  के  तार में झुलस गया  और उसकी मौत हो गई  | .    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 June 2021

 Narottam Mishra

नरोत्तम :दिग्विजय जनता के बीच नहीं ट्वीट पर मिलते हैं   गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा की  | कांग्रेसी  सांप्रदायिक जहर घोलने और बीजेपी पर आरोप लगाने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं  | उन्होंने कहा दिग्विजय सिंह जनता के बीच नहीं जाते |  वे हमेशा ट्वीट पर मिलते हैं  |   नरोत्तम मिश्रा ने कहा  पता नहीं क्यों कांग्रेसी बंद कमरे में मुलाकातें करते हैं | वे साम्प्रदायिकता फैलाते हैं  | उन्होंने तंज कस्ते हुए कहा की  | राहुल  और कमलनाथ  के रिश्ते जगजाहिर है  | कांग्रेस का प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की मुलाकात पर आपत्ती उठाना ही हास्यास्पद है  | दिग्विजय सिंह जनता के बीच नहीं , ट्विटर पर ही मिलते हैं  |  उन्होंने  कहा बालाघाट में 20 करोड रुपए के लेनदेन के प्रमाण मिले हैं  | आठ लोगों की गिरफ्तारी हुई है  | इसके लिए उन्होंने  पुलिस को  बधाई दी  | नरोत्तम ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को लेकर कहा की | विनम्रता और उदारता हमारे मुख्यमंत्री  के आभूषण है  | शिवराज सिंह  एक-एक कर सभी विभागों की समीक्षा करेंगे  | आमजन की पीड़ा को समझते हुए प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  ने पूरे देश में निशुल्क टीकाकरण करवा दिया है   ... अधिकतम लोगों के वैक्सीनेशन के लिए जरूरी है जनजागृति  | उन्होंने कहा  मैंने भी निर्णय लिया है कि 21 तारीख के बाद से मैं आगंतुकों से  आग्रह करूंगा कि वह वैक्सीनेशन के बाद ही भेंट करने के लिए  आएं  | प्रदेश में  नए पॉजिटिव केस 147 आये  | जिनमे 404 स्वस्थ्य हुए  | 22 जिले कोई प्रकरण नहीं हैं  | प्रदेश में डेल्टा प्लस वैरीअंट के प्रकरण मिलने को बहुत गंभीरता से लिया गया है  | सघन जांच की जा रही है  | कांटेक्ट ट्रेसिंग भी हो रही है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 June 2021

 CBI READ

188.35 करोड़ के घोटाले में छापेमारी   केंद्रीय जांच ब्यूरो  ने इंदौर  के बड़े कारोबारी उमेश  शहारा सहित उसके सहयोगियों पर 188.35 करोड़ के घोटाले  में केस दर्ज किया है  | सीबीआइ की एक टीम ने  सहारा  के मुंबई,इंदौर,बैंगलुरु सहित छह ठिकानों पर छापे भी मारे  | एजेंसी ने सभी जगहों पर फर्जीवाड़े से जुड़े दस्तावेज जब्त किए हैं  |  सीबीआइ एसपी एमवी श्रुति के मुताबिक बैंक ऑफ बड़ौदा के डीजीएम राजेश डी.शर्मा ने 29 मई दो 2021 को मैसर्स रुचि ग्लोबल लिमिटेड और उसके कर्ताधर्ता उमेश  शहारा  ,साकेत बड़ौदिया  ,आशुतोष मिश्रा  एवं अन्य के खिलाफ फर्जीवाड़ा की शिकायत दर्ज करवाई थी  | बैंक अफसरों ने बताया कि 1 जनवरी 2016 से 31 दिसंबर 2017 की अवधि के दौरान डायवर्सन, सट्टा,लेनदेन,कंसोर्टियम बैंक खातों में बिक्री की रुटिंग न  करने और सात सिस्टर कंपनियों के साथ लेनदेन में गड़बड़ी कर उधार देने वाले  पंजाब नेशनल बैंक ,जम्मू एंड कश्मीर बैंक ,देना बैंक,ऑरियंट बैंक ऑफ कॉमर्स सहित अन्य के साथ गबन किया   |  एसपी के मुताबिक सीबीआइ ने मामले की जांच की और 14 जून को के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया  | सीबीआइ अफसरों के मुताबिक   घोटाले में कुछ अफसर भी शामिल है |  CBI ने छह टीमें बना कर  आरोपियों  के ठिकानों पर छापे मारे हैं  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 June 2021

 Shivraj Singh Chauhan

कोरोना वैक्सीनेशन पर शिवराज की पीएम के साथ बैठक     मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट बैठक  के दौरान कहा की |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बुधवार को उनकी मुलाकात होगी  |  और वे  कोरोना महामारी को लेकर प्रदेश सरकार के अब तक के किए गए प्रयासों और वैक्सीनेशन की वर्तमान स्थिति की जानकारी देंगे |  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा की वे प्रधानमंत्री मोदी को  कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर की जा रही तैयारियों से अवगत कराएँगे | उन्होंने बैठक के दौरान कहा की | आत्मनिर्भर भारत योजना को लागू करने के लिए मंत्रियों के 9 समूह गठित किए गए हैं  | सभी समूह 22 जून तक अपने सुझाव दें  | उन्होंने रविवार से पहले सभी समूहों की बैठक करने को कहा है  | इस दौरान होशंगाबाद प्रशासन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बताया की होशंगाबाद में 67 हजार किसानो का पंजीयन किया जा चूका है | और खरीदी केंद्र को प्रारम्भ किया जा चूका है | इस अवसर सीएम शिवराज ने किसानो से भी बात की | इस मौके पर कृषि मंत्री कमल पटेल सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  16 June 2021

 Vishwas Sarang

दिग्विजय सिंह ने देश तोड़ने का काम किया   चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने राज्य सभा सदस्य दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा की  | दिग्विजय सिंह ने देश को तोड़ने का काम किया है आतंकवादियों के साथ वो खड़े हुये है | उन्होंने कहा कांग्रेस वैक्सीनेशन को लेकर भ्रम फैला रही है |  विश्वास सारंग ने कहा की प्रदेश में कोरोना के केस काफी कम हो चुंके है |  ज़्यादातर जिले कोरोना मुक्त हो गए है | प्रदेश में कोरोनो को लेकर स्थिती अब बेहतर हो चुंकि है  | लगभग सभी गतिविधियों को शुरू कर दिया गया  है |  कुछ  गतिविधियों को लेकर जल्द विचार होगा  |  आर्थिक गतिविधिया  हो लेकिन संक्रमण भी न बढ़े ,सारंग ने कहा तीसरी लहर में बच्चों के माता पिता को ट्रेनिंग दी जाएगी  | इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा की | 15 महीने कांग्रेस के सरकार रही  |  उन्होंने बेरोज़गारी हटाने के लिए काम नहीं किया  | उन्होंने कांग्रेस के दलालों को रोज़गार दिया है |   हमारी सरकार ने ऐसे दलालों को बेरोज़गार किया है  |  जो कांग्रेस के संरक्षण में फल फूल रहे थे |  उन्होंने कहा प्रदेश में वैक्सीनेशन की स्थिती अच्छी है  | जुलाई में सीएम खुद जनजागरण अभियान के लिए निकलेंगे  |  दिग्विजय सिंह को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा की दिग्विजय सिंह ने  देश को तोड़ने का काम किया है  |   आतंकवादियों के साथ वो खड़े हुये है. | दिग्विजय सिंह के कभी मंसूबे पूरे नहीं होंगे  | कश्मीर भारत का था भारत का रहेगा  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  16 June 2021

 Narottam Mishra

नरोत्तम की कमलनाथ को राम के विषय में बहस की चुनौती   गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी के ट्वीट पर  पलटवार  करते हुए कहा की |  ये वही राहुल है जिनकी सरकार ने सुप्रीमकोर्ट मे राम के अस्तित्व पर सवाल खड़ा किया था | उन्होंने पूर्व सीएम कमलनाथ को राम भगवान् के विषय में बहस करने की चुनौती दी है |  गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा की | कोरोना के क्षेत्र मे जो प्रगति हो रही थी | वैसी ही अभी भी देखने को मिल रही है | आज 224 प्रकरण आए जबकि ठीक होकर 5028 घर गए हैं. | संक्रमण दर आधा फीसदी से भी कम रह ग ई है. | राहुल गांधी के ट्वीट पर नरोत्तम मिश्रा  पलटवार करते हुए कहा  |  राम सत्य हैं | उन्होंने कहा  ये वही राहुल है जिनकी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट मे राम के अस्तित्व पर सवाल खड़ा किया था | उन्होंने कहा मै कमलनाथ को बहस के लिए चुनौती देता हूं |  कि वो आएं और मुझसे राम के विषय में बहस करें. | दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर उन्होंने कहा की |  हिंदुओं की जितनी भी आस्था के केन्द्र हैं |  उनको बदनाम करने का काम दिग्विजय सिंह और राहुल करते हैं. | ये वही दिग्विजय हैं जिन्होने तीन दिन पहले कश्मीर के 370 पर सवाल उठाया था |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  16 June 2021

 Encroachment

शासकीय जमीन को खुद की बताकर  वसूली   परासिया में बाजार की सडकों पर अतिक्रमण और अवैध वसूली का मामला सामने आया है | रसूखदार सरकारी जगहों को अपनी बताकर छोटे व्यापारियों से  जमकर वसूली कर रहे हैं  |  परासिया के बाजार में कुछ रसूखदारों ने अतिक्रमण कर लिए है | जिससे लोगों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है |  रसूखदार सडकों पर अतिक्रमण कर और  उसे अपनी जगह बताकर जमकर अवैध वसूली कर रहे हैं | वे छोटे छोटे किसान जो अपनी सब्जी की दुकान लगाकर रोजी रोटी चलाते है  |  उनसे किराया वसूल कर रहे  | सब्जी और ठेले वालों से शासकीय जमीन को खुद की बताकर अवैध वसूली की जा रही |  एक ओर जहाँ  आम आदमी कोरोना की मार से परेशान  है  | वहीँ वह इन तथाकथित बदमाशों की वसूली से तंग आ गया है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  14 June 2021

 covid ward

ऑक्सीजन प्लांट ,बच्चों के लिए कोविड वार्ड की व्यवस्था   कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए  मैहर के  सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट और बच्चों के लिए कोविड वार्ड की व्यवस्था जनसहयोग से  की गई | जिसका उद्घाटन  प्रभारी मंत्री रामखेलावन पटेल और मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने किया  |  मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी के आवाहन पर जन सहयोग से सिविल अस्पताल मैहर में स्थापित आक्सीजन प्लांट और  बच्चो के लिए कोविड वार्ड  आम जन हेतु समर्पित किया गया |  जिसका विधिवत  उद्घाटन  हुआ |  सतना  जिला अस्पताल मे आक्सीजन प्लांट अब तक नहीं लगाया गया |  लेकिन विधायक नारायण त्रिपाठी  ने आम जन के सहयोग से  मैहर सिविल अस्पताल को अत्मनिर्भर बना दिया |  इसके लिए  हर वर्ग के लोगों ,व्यापारियों  , और  समाजसेवियों  ने सहायता  की  |   बच्चो के कोविड वार्ड और ऑक्सीजन प्लांट के लिए  लगभग 1 करोड़ की राशि लोगों ने रोगी कल्याण समिति मे दान दी  | कोविड वार्ड में  बच्चो के लिए सुन्दर खिलोने और उनके मनोरंजन के साधन भी उपलब्ध कराये गए हैं  |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  14 June 2021

  Shivraj Singh Chauhan

शिवराज:हम बार-बार लॉकडाउन नहीं कर सकते     क्राइसिस मैनेजमेंट समूहों की मीटिंग में मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा  है कि मध्यप्रदेश को हमें हर हाल में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से बचाना है  | लीडर वही है जो सही दिशा में जनता को ले जा सके  | मेरा यही आग्रह है कि आप जनता को सही दिशा में लीड करें  |  मैं देख रहा हूं कि जहां हमने अनलॉक किया है, वहां कुछ-कुछ जगह भीड़ अनियंत्रित हो रही है |  हमें यह नहीं होने देना है | हम बार-बार लॉकडाउन नहीं कर सकते  |  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह  ने आज प्रदेश के जिलों के प्रभारी मंत्रियों, प्रभारी अधिकारियों,ज़िला प्रशासन एवं क्राइसिस मैनेजमेंट समूहों को संबोधन के दौरान  साफ़ कहा हम बार बार लॉकडाउन नहीं कर सकते | इसलिए भीड़ को कंट्रोल किया जाए |  शिवराज सिंह ने कहा कि मध्‍य प्रदेश में पेड़ लगाने के अभियान को गति देना होगी  | आप अपने हर गांव में दो लोग ऐसे छांटिए जो स्वास्थ्य के प्रति जागरुक हैं | उन्हें मिनिमम बेसिक ट्रेनिंग दी जाए जिससे वे गांव में होने वाली बीमारियों पर नज़र रख सकें  | मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में निःशुल्क राशन वितरण का कार्य ठीक से हो  | सरकार ने कोविड अनुकंपा नियुक्ति योजना   बनाई है, इसका क्रियान्वयन भी ठीक से हो |   योग से निरोग अभियान से लोगों को बहुत फायदा हुआ है, इसे जारी रखा जाए|  कोविड के प्रति जागरुकता के लिए क्षेत्रीय भाषा में गीत तैयार कर भी लोगों को जागरुक किया जा सकता है |  प्रयास अलग-अलग तरीके से किये जा सकते हैं, लेकिन ध्येय हम सबका कोरोना की रोकथाम ही है | हमें प्रदेश को कोरोना की तीसरी लहर से बचाना है  |  उन्‍होंने कहा कि हमने योग से निरोग अभियान चलाया है हमने, अपने क्षेत्र में हम योग को रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का, स्वस्थ जीवन का अंग बनाने का अभियान गांव-गांव चला सकते हैं  | 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है  |  सीएम ने कहा कि जितनी योजनाएं हमने कोविड काल में बनाई हैं, जैसे कोविड बाल सेवा योजना, अनुकंपा नियुक्ति योजना, विशेष अनुग्रह योजना और कोविड उपचार योजना इन सब का प्रभावी क्रियान्वयन हो, कोई भी जरूरतमंद न छूटे  | मैं देख रहा हूं कई जगह जहां अन्लाक हुआ है वहां भीड़ बढ़ रही है, इससे फिर खतरा बढ़ सकता है  |  उन्‍होंने कहा कि टीकाकरण का काम प्रधानमंत्रीजी ने अपने हाथ में लिया उसके लिए मैं प्रधानमंत्री जी का धन्यवाद देता हूँ | आप तय कीजिए कैसे ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण हो, किसे प्राथमिकता मिले टीकाकारण में |  क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी देखे कि कैसे टीकाकरण के लिए ज्यादा से ज्यादा जागरूकता फैले  |  इन सब के मूल में है कोरोना के संक्रमण को रोकना  |  हम लॉक कर के नहीं रह सकते  |

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  14 June 2021

AAG

फायर बिग्रेड ने पाया आग पर काबू   भोपाल के ईटखेड़ी में अचानक एक जीप में आग लग गई  |  सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम  ने मौके पर पहुंचकर  आग बुझाई  | इस दौरान सड़कों पर जमा लोग आग बुझाने की बजाये वीडियो बनाते नजर आये  |  लांबाखेड़ा बाईपास  पर चलती जीप में अचानक आग लग गई  |  बताया जा रहा है कि आग लगने से  जीप का  कुछ हिस्सा जलकर खाक हो गया  | आग लगने के बाद वहां मौजूद लोग तमशबीन बनकर वीडियो बनाते रहे  |  मामले की जानकारी मिलते ही गांधी नगर फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने आकर आग पर काबू पाया |  ईंटखेड़ी पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 June 2021

 death of thief

सवालों के घेरे में RPF, दोषियों पर कार्यवाई की मांग   सतना में  पकड़े गए  एक  चोरी के आरोपी की आरपीएफ  के लॉकअप में मौत  हो गई  |  इस मामले की   न्यायिक जांच की जा रही  है | आरोपी की मौत को लेकर परिवार वालों ने आरपीएफ पर मारपीट और हत्या का आरोप लगाया है  | और  दोषियों पर  कार्रवाई  की मांग की है  |  रीवा निवासी 18 वर्षीय आदित्य पासी को  आरपीएफ  ने सतना स्टेशन से  चोरी के संदेह में पकड़ा था  |  आदित्य पर महानगरी ट्रेन में यात्रियों के मोबाइल चोरी का आरोप था  |  गिरफ्तारी के दो घण्टे बाद ही उसकी रहस्य परिस्थियों में मौत हो गई थी |  जिसके बाद  आरपीएफ पुलिस ने गुपचुप तरीके से शव को फांसी से उतार कर जिला अस्पताल  में शिफ्ट कर दिया | और मामले में करीब चार घण्टे तक पर्दा डालते रहे  |  आखिरकार करीब रात 10 बजे  मृतक के परिजनों को सूचना दी गई | और मौत की बजह कम्बल से फांसी लगाना बताया गया  | हंगामे के बीच  मामले की जांच करने आरपीएफ कमांडेंट भी पहुचे |  और पूरे मामले को ज्यूडिशरी जांच के लिए पत्र लिखा |  जिसके बाद  मृतक का पीएम मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में किया गया |  बहरहाल मामले में आरपीएफ सवालों के घेरे में है |   नियम के तहत यदि आरपीएफ की संदेही अपराधी को प्लेटफार्म पर  पकड़ती है तो उसे जीआरपी पुलिस को सौंपती है |  मगर इस मामले में आरपीएफ ने ऐसा नही किया | इतना ही नही किसी संदेही को लॉकअप  में नही रखा जाता  | और सवाल ये भी हे  कि गर्मी के दिन में कम्बल  लोकआप में कहा से आया | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 June 2021

 Narottam Mishra

शीशे के घर में रहने वाले पत्थर न फैंके   पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ने पर कांग्रेस के आंदोलन को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा जो लोग शीशे के घर मे रहते है वो दूसरो के घर मे पत्थर नही फैंकते | उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार में कमलनाथ ने रेट घटाने के बजाय रेट बढाए थे   | उन्हे किसने अधिकार दिया था |  गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा  ने कहा  लगातार कोरोना के क्षेत्र मे राहत की खबरे रोज आ रही है आज 393वे केस आए हैं | . रिकवरी दर 98.2 हो चुकी है | कोरोना की तीसरी लहर को लेकर 79 हजार  टेस्ट कल किये  गए | अब कोशिश है कि धीरे धीरे आर्थिक गतिविधियों को प्रारंभ करें  |  कांग्रेस के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा  जो लोग शीशे के घर मे रहते है वो दूसरो के घर मे पत्थर नही फेकते| कमलनाथ ने रेट घटाने के बजाय रेट बढाए थे उन्हे किसने अधिकार दिया था | .शिवसेना सांसद संजय राउत की ओर से पीएम मोदी की तारीफ करने पर मिश्रा ने कहा  सांच को आंच नही रहती  |  सत्य परेशान हो सकता है परास्त नही  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 June 2021

 CHORI

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की कार्यवाई    दतिया जिला अस्पताल में मरीजों की दवा चोरी का मामला सामने आया है  | अस्पताल के ड्यूटी स्टाफ ने एक युवक को रंगे हाथों दवा चोरी करते हुए पकड़ा |  जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाई शुरू कर दी है  |  जिला अस्पताल में दवा चोरी का मामला काफी समय से चल रहा था |  इस मामले की शिकायत मरीज चिकित्सकों से करते थे  |  लेकिन चिकित्सक इसको नजरअंदाज कर मरीजों पर ही टाल देते थे | . दवा चोरी का खुलासा देर रात अस्पताल के ड्यूटी स्टाफ ने किया  |  ड्यूटी स्टाफ ने  एक युवक को रंगे हाथों दवा चोरी करते हुए पकड़ा है  | जो की एक दवा ले जाने का वीडियो सीसीटीवी  कैमरे में भी कैद हो गया है  |  युवक जैसे ही अस्पताल के बाहर निकला और अपनी स्कूटी में रखने लगा तो स्टाफ ने इसे रंगे हाथों पकड़ लिया  | जिसके बाद युवक को  पुलिस  के हवाले कर दिया गया  |  युवक का नाम टिंकू परिहार है  जो की एक निजी हॉस्पिटल में कर्मचारी है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  10 June 2021

 Jyotiraditya Scindia

शिवराज सिंह ही  मध्यप्रदेश सरकार के मुखिया है   राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया दो दिवसीय दौरे पर ग्वालियर पहुंचे  | जहाँ उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा की अवैध उत्खनन के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जायेगी | मुख्यमंत्री बदलने को लेकर उन्होंने कहा की शिवराज सिंह अच्छा कार्य कर रहे हैं  | वे ही मध्यप्रदेश के मुखिया रहेंगे |   ज्योतिरादित्य  सिंधिया ने कहा कि अवैध उत्खनन के खिलाफ उनका झंडा बुलंद था और बुलंद रहेगा  | मुरैना में प्रशासन पर माफिया के हमले पर सिंधिया ने कहा कि इसमें जांच के साथ सख्त कार्रवाई की जायेगी  |  अगर  जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी वे बात करेंगे  | इस दौरान  सिंधिया ने तीसरी वेव के खतरे से निपटने के लिए लोगों और राजीतिक दलों से एक साथ मिलकर लड़ने की अपील की है  |  सिंधिया ने कहा कि मेरी सीएम साहब के कोरोना को लेकर विस्तृत चर्चा हुई है |  दूसरे वेव पर काबू पा लिया गया है  |  लेकिन जंग अभी भी जारी है |  इसका हल टीकाकरण ही है |  सिंधिया ने  अपनी तरफ से ग्वालियर-चम्बल के सभी जिलों के लिए 6 एम्बुलेंस देने की बात कही  | नेतृत्व परिवर्तन को लेकर उन्होंने कहा की  शिवराज सिंह  मध्यप्रदेश सरकार के मुखिया  है, |  16 महीनों में बहुत अच्छा काम किया है, |  नेतृत्व परिवर्तन की बात कहां से चल रही है  पता नही है-भाजपा में शामिल हुए जतिन प्रसाद को लेकर उन्होंने कहा की |  हमने साथ मे काम किया है  | राजनीतिक सम्बन्ध भी दोबारा से जुड़ गया है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  10 June 2021

NAKULNATH

कोरोना को लेकर सरकार , प्रशासन पर साधा निशाना    दो दिवसीय छिंदवाड़ा दौरे पर पहुंचे सांसद नकुल नाथ ने कोविड 19 को लेकर प्रशासन से चर्चा की  | इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा | छिन्दवाड़ा  दो दिवसीय दौरे पर  आये सांसद नकुलनाथ ने  भाजपा सरकार के साथ प्रशासन को भी आड़े हाथों लिया  |  नकुलनाथ ने प्रशासन को कोरोना के कारण  मरने वाले लोगों की सूची जल्द से जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए  | उन्होंने कहा गरीबी रेखा में आने वाले सभी लोगों को लाभ दिया जाय  |  सरकारी सेवा के दौरान कोरोना के कारण मृत परिवार के लोगों की अनुकम्पा नियुक्ति पर उन्होंने सवाल खड़ा करते हुए कहा की  |   कंप्यूटर सिस्टम में मृत्यु के कारण में कोविड का ऑप्शन ही नहीं दिया गया है | जिससे मृतक के परिवार को इससे लाभ नहीं मिल पा रहा  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  10 June 2021

NAKULNATH

कोरोना को लेकर सरकार , प्रशासन पर साधा निशाना    दो दिवसीय छिंदवाड़ा दौरे पर पहुंचे सांसद नकुल नाथ ने कोविड 19 को लेकर प्रशासन से चर्चा की  | इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा | छिन्दवाड़ा  दो दिवसीय दौरे पर  आये सांसद नकुलनाथ ने  भाजपा सरकार के साथ प्रशासन को भी आड़े हाथों लिया  |  नकुलनाथ ने प्रशासन को कोरोना के कारण  मरने वाले लोगों की सूची जल्द से जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए  | उन्होंने कहा गरीबी रेखा में आने वाले सभी लोगों को लाभ दिया जाय  |  सरकारी सेवा के दौरान कोरोना के कारण मृत परिवार के लोगों की अनुकम्पा नियुक्ति पर उन्होंने सवाल खड़ा करते हुए कहा की  |   कंप्यूटर सिस्टम में मृत्यु के कारण में कोविड का ऑप्शन ही नहीं दिया गया है | जिससे मृतक के परिवार को इससे लाभ नहीं मिल पा रहा  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  10 June 2021

 Rakesh Giri

राकेश गिरी ने जताया खेद मांगी माफी   टीकमगढ़ में सांसद से विवाद और सिंधिया समर्थक पर वसूली का आरोप लगाने वाले  बीजेपी  विधायक राकेश गिरी के स्वर  प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से मुलाकात के बाद बदल गए हैं  | उन्होंने अपने कहे पर सफाई दी और खेद प्रकट किया  |  राकेश गिरी के बर्ताव का वीडियो वायरल होने के बाद माना जा रहा था कि बीजेपी उनके खिलाफ एक्शन ले सकती है | इस बीच  राकेश गिरी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से मुलाक़ात कर सफाई दी  | उन्होंने   अपनी बात के लिए खेद जताकर  माफ़ी  मांगी और  सिंधिया समर्थक पर लगाए आरोपों को भी  वापिस लिया | गिरी ने कहा  जो घटना क्रम हुआ उसके लिए मै खेद प्रकट करता हूं  | क्षणिक परिस्थिति थी जिसके कारण आवेश मे आ गया था |  किसी से कोई विवाद नही है  | इस मामले में  वीडी शर्मा ने कहा  टीकमगढ मे कुछ घटनाक्रम हुआ था जिसके लिए अध्यक्ष और विधायक को बुलाया था | इनसे बात हो चुकी है अब सब ठीक है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 June 2021

 Narendra Singh Tomar

सरकार ने सरसों के तेल में मिलावट को रोका   केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का मानना है सरकार ने मिलावटखोरी पर अंकुश लगाया है इस कारण सरसों तेल के दाम बढ़ गए हैं |  तोमर ने कहा मिलावट रुकने से जनता को लाभ होगा उसे सौ प्रतिशत शुद्ध सरसों का तेल मिलेगा  |   ग्वालियर में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंदे सिंह तोमर ने सरसों के तेल के दाम बढ़ने की वजह का खुलासा किया | कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा  सरकार ने सरसों के तेल में जो थोड़ी मात्रा में ब्लेंडिग की छूट दी थी | अब उस पर अंकुश लगा दिया है |  उन्होंने कहा कि मिलावट पर अंकुश लगाने के केंद्र सरकार के फैसले से तिलहन का काम करने वाले किसानों को फायदा होगा और लोगों को 100 फीसद शुद्ध सरसों का तेल मिल सकेगा  | उन्होंने कहा  खाद्य तेलों के दामों पर सरकार की पूरी नजर है |  इससे पहले दलहनों के दामों में तेजी आई थी  | सरकार ने स्टाक ओपन कर दामों को कंट्रोल किया है  |  केंद्रीय मंत्री मंडल के विस्तार को लेकर तोमर ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री व राज्य में मंत्री मंडल का विस्तार करना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार होता है | इसलिए प्रधानमंत्री को तय करना हैं कि मंत्री मंडल का विस्तार कब करना हैं  | मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं हैं   .कृषि मंत्री  तोमर ने कहा कि नया कानून किसानों के हित में हैं |  इसलिए इस कानून को वापस लेने के मुद्दे को छोड़कर किसानों से बातचीत करने को आज भी तैयार हैं और उनकी हर समस्या और गलतफहमी को दूर किया जाएगा  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 June 2021

 vaccine reward

95% वेक्सीनेटेड पंचायतों को मिलेगी विधायक निधि   कोरोना की पहला आक्रमण  | फिर दूसरी लहर का प्रचंड रूप , और अब तीसरी लहर का डर , उपाय मास्क लगाए  , सेनिटीज करे  , और इस बीमारी से अपने आप को और पुरे परिवार को सुरक्षित रखने के लिए वैक्सीन सबसे जरुरी हैं , वैक्सीन जरूर लगवाए  , लोग जागरूक हो और सौ प्रतिशत वैक्सीनेशन हो इसके लिए परासिया विधायक सोहन वाल्मीकि ने इनाम देने तक का एलान कर डाला हैं |  लोगों में वैक्सीन के प्रति जागरूकता की कमी को देखते हुए   | परासिया विधायक सोहन वाल्मीकि ने एलान किया हैं की  | जिन पंचायतों में   95% लोग वेक्सीनटेड होगए |  उन्ही पंचायतों को विकास कार्य हेतु मिलेगी राशी मिलेगी  |  छिंदवाड़ा के परासिया विधानसभा विधायक सोहन वाल्मीकि ने पहल करते   |  हुए वैक्सीन लगाने पर इनाम देने की घोषणा की है  | इनाम के रूप में विधायक निधि से जनपद पंचायतों को 10 लाख रु के विकास कार्य और ग्राम पंचायतों को सामुदायिक भवन बनवाकर दिए जाएँगे  | विधायक सोहन वाल्मीकि ने जनपद पंचायत परासिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को एक पत्र लिखा है | जिसमे विधायक ने ग्रामीणों में वैक्सीन के प्रति रुचि नही होने का ज़िक्र करते हुए लिखा है कि  |  सभी ग्राम पंचायतों और जनप्रतिनिधियों के द्वारा ग्रामीणों को वैक्सीन के प्रति प्रेरित करने एवं उत्साह और मनोबल बढ़ाने का कार्य किया जाए और परासिया विधानसभा की जो भी जनपद पंचायत अपनी आबादी के 95% ग्रामीणों को वैक्सीन लगवाएगी उसको विधायक निधि से 10 लाख रु की राशी विकास कार्य करने हेतु पुरुस्कार के रूप में दी जाएगी  | साथ ही ग्राम पंचायत में सामुदायिक भवन का निर्माण भी विधायक सोहन वाल्मीकि अपनी विधायक निधि से करवाएंगे  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 June 2021

 Faggan Singh Kulaste

शराब लोगों के लिए टॉनिक से कम नहीं   मध्य प्रदेश में अनलॉक होते ही शराब की दुकानें खोलने और उसकी टाइमिंग ज्यादा होने के सवाल पर केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने  कह  कि शराब लोगों को टॉनिक की तरह लगती है | लोग अन्य जरूरी चीजों से ज्यादा शराब की दुकानें खोलने की मांग कर रहे थे  |  केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा राज्यों को शराब से रेवेन्यू मिलता है | लॉकडाउन में लोग शराब के लिए भी परेशान हुए  | उन्होंने कहा मुझे पता नहीं लेकिन ऐसा लगता है  कि शराब लोगों के लिए किसी टॉनिक से कम नहीं है. | कोरोना काल में यह उन्हें ज्यादा महत्वपूर्ण लगती है | शायद इसलिए दुकान खुलते ही यहां भीड़ जमा हो जाती है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 June 2021

 Narottam Mishra

अभी मध्यप्रदेश में शिवराज बने रहेंगे मुख्यमंत्री   मध्यप्रदेश सरकार के प्रवक्ता गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मध्य प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की सूचनाओं को अफवाह बताया और कहा   शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, वे अभी सीएम हैं और रहेंगे  |  गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने   मध्य प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही सूचनाओं को अफवाह बताया है  | उन्होंने कहा कि वाट्सएप एक ऐसी यूनिवर्सिटी है, जिसका वाइस चांसलर बनने के लिए किसी योग्यता की आवश्यक्ता नहीं होती   और इसलिए ये जो झूठी सूचनाएं हैं  | जो भ्रामक और असत्स सूचनाएं हैं, मेरी प्रार्थना है इन पर ध्यान न दें  |  भाजपा पूरी तरह से सीएम शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के नेतृत्व में एक है, संगठित है  | शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, वे अभी सीएम हैं और रहेंगे  | इसलिए इस तरह इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही अटकलोन  को कोई आधार ना बनाएं | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 June 2021

 mobile blast

पॉवर बैंक फटने से युवक की मौत   एंकर - पॉवर बैंक से मोबाईल चार्ज करते वक्त  |  पॉवर बैंक फटा गया जिससे युवक की मौत हो गई  | धमाका इतना तेज था   | की युवक बुरी तरह से घायल हो गया  |  इलाज के लिए ले जाते वक्त रस्ते में ही ही युवक ने डैम तोड़ दिया |  हादसे के बाद से ग्रामीणों में  दहशत का माहौल हैं   |  उमरिया जिले के छपरौड़ गांव में मोबाइल चार्ज करने के लिए एक युवक पॉवर बैंक का इस्तेमाल कर रहता  | और मोबाईल चार्ज करते वक्त  अचानक पॉवर फट गया जिससे युवक की मौत हो गई |  गांव में इस हादसे के बाद दहशत का माहौल है  |  ग्रामी भयभीत हैं  |  ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार सुबह छपरौड़ गांव निवासी लगभग 30 साल के रामसहेल पाल पॉवर बैंक से मोबाइल चार्ज कर रहे थे  |   अचानक पॉवर बैंक ब्लास्ट हो गया |  | रामसहेल पॉवर बैंक से जब मोबाइल चार्ज कर रहा था उस वक्त मोबाईल और पावर बैंक को हाथ में ही पकड़ रखा था |  तभी अचानक ब्लास्ट हो गया  |   हादसे के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया |  उसे इलाज के लिए मानपुर स्वास्थ केंद्र ले जाते वक्त रास्ते मे ही मौत हो गई  | अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 June 2021

 mobile blast

पॉवर बैंक फटने से युवक की मौत   एंकर - पॉवर बैंक से मोबाईल चार्ज करते वक्त  |  पॉवर बैंक फटा गया जिससे युवक की मौत हो गई  | धमाका इतना तेज था   | की युवक बुरी तरह से घायल हो गया  |  इलाज के लिए ले जाते वक्त रस्ते में ही ही युवक ने डैम तोड़ दिया |  हादसे के बाद से ग्रामीणों में  दहशत का माहौल हैं   |  उमरिया जिले के छपरौड़ गांव में मोबाइल चार्ज करने के लिए एक युवक पॉवर बैंक का इस्तेमाल कर रहता  | और मोबाईल चार्ज करते वक्त  अचानक पॉवर फट गया जिससे युवक की मौत हो गई |  गांव में इस हादसे के बाद दहशत का माहौल है  |  ग्रामी भयभीत हैं  |  ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार सुबह छपरौड़ गांव निवासी लगभग 30 साल के रामसहेल पाल पॉवर बैंक से मोबाइल चार्ज कर रहे थे  |   अचानक पॉवर बैंक ब्लास्ट हो गया |  | रामसहेल पॉवर बैंक से जब मोबाइल चार्ज कर रहा था उस वक्त मोबाईल और पावर बैंक को हाथ में ही पकड़ रखा था |  तभी अचानक ब्लास्ट हो गया  |   हादसे के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया |  उसे इलाज के लिए मानपुर स्वास्थ केंद्र ले जाते वक्त रास्ते मे ही मौत हो गई  | अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 June 2021

 residence possession

पुलिस और सुरक्षा अधिकारी में विवाद   सिंगरौली की  एनसीएल कॉलोनी जयंत में उस समय  हड़कंप मच गया  | जब  जयंत चौकी में पदस्थ पुलिस सब इंस्पेक्टर और एनसीएल सिक्योरिटी ऑफिसर के बीच मारपीट हो गई | पुलिस अधिकारी अनिधकृत रूप से मकान पर कब्जा कर रह रहा था |  इसी मसले को लेकर यह विवाद हुआ  |  जयंत चौकी में पदस्थ पुलिस सब इंस्पेक्टर और एनसीएल सिक्योरिटी ऑफिसर के बीच विवाद इतना बढ़ गया  कि दोनों मारपीट पर उतारू हो गए  |   एनसीएल जयंत कॉलोनी मे सब इंस्पेक्टर मुनींद्र पांडे एनसीएल के एक आवास को बिना अधिकारियों के अनुमति के कब्जा करके  रह  रहा था  |  लेकिन एनसीएल  के  सिक्योरिटी अ  ने वहां पहुंचकर उस आवास को खाली करने का आदेश दिया |  तब सब इंस्पेक्टर मुनींद्र देव पाण्डे आवास खाली नहीं करना चाह रहे थे  | इसी बात को लेकर काफी समय हंगामा होता रहा मामले को तूल पकड़ने के बाद सिंगरौली पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने सब इंस्पेक्टर  मुनींद्र देव पांडे को लाइन अटैच करते हुए जांच का आदेश सीएसपी देवेश पाठक को  दिए |  आपको बता दें एनसीएल आवास में कब्जे की यह कोई पहली घटना नहीं है सिक्योरिटी से जुड़े अधिकारियों और एनसीएल के निचले स्तर के कर्मचारियों से मिलीभगत करके इसी तरह से एनसीएल के आवास पर कब्जा होता रहा  है और जब बात वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचती है तो खाली कराने की प्रक्रिया शुरू होती है | जिसमें आए दिन ऐसे ही विवाद होते हैं।  इस विवाद के बाद भी एनसीएल के अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 June 2021

 Kamal Patel

रायसेन और भोपाल के 214 किसान को लाभ   किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री  कमल पटेल ने भोपाल और रायसेन के 214 किसानों के खातों में एक करोड़ 60 लाख रुपये की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की  | इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, चिकित्सा शिक्षा मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग और दोनों जिलों के 6 किसान उपस्थित थे  ... मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री कमल  पटेल ने बताया कि कृषि उपज मण्डी समिति, रायसेन में वित्तीय वर्ष 2018-19 में  कृषि उपज धान के 222 किसानों की 2 करोड़ 2 लाख रुपये की राशि का भुगतान लंबित पाया गया था |  उन्होंने बताया कि किसानों के अभिलेखों का परीक्षण किया जाकर   पात्र पाये गये 169 किसानों के खाते में एक करोड़ 24 लाख रुपये की राशि अंतरित की गई | इसी प्रकार कृषि उपज मण्डी समिति, भोपाल में भी 107 किसानों की 73.48 लाख रुपये की राशि का भुगतान लंबित पाया गया था | अभिलेखों के परीक्षण के  बाद  45 कृषकों के खाते में 36 लाख रुपये की राशि अंतरित की गई है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 June 2021

 Kamal Patel

रायसेन और भोपाल के 214 किसान को लाभ   किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री  कमल पटेल ने भोपाल और रायसेन के 214 किसानों के खातों में एक करोड़ 60 लाख रुपये की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की  | इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, चिकित्सा शिक्षा मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग और दोनों जिलों के 6 किसान उपस्थित थे  ... मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री कमल  पटेल ने बताया कि कृषि उपज मण्डी समिति, रायसेन में वित्तीय वर्ष 2018-19 में  कृषि उपज धान के 222 किसानों की 2 करोड़ 2 लाख रुपये की राशि का भुगतान लंबित पाया गया था |  उन्होंने बताया कि किसानों के अभिलेखों का परीक्षण किया जाकर   पात्र पाये गये 169 किसानों के खाते में एक करोड़ 24 लाख रुपये की राशि अंतरित की गई | इसी प्रकार कृषि उपज मण्डी समिति, भोपाल में भी 107 किसानों की 73.48 लाख रुपये की राशि का भुगतान लंबित पाया गया था | अभिलेखों के परीक्षण के  बाद  45 कृषकों के खाते में 36 लाख रुपये की राशि अंतरित की गई है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 June 2021

 Narottam Mishra

नरोत्तम : नियत में खोट और निगाह में वोट है   गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा  कांग्रेस और कमलनाथ सनसनी , भ्रम और भय फैलाने  के लिए निरंतर बोले गए झूठ के लिए माफी मांगे  | मिश्रा ने कहा इनकी नियत में खोट है और निगाह में वोट है  | ये लोग वोट के लिए अपील करते दिख जायेंगे एक भी कोंग्रेसी वैक्सीन लगवाने के लिए अपील करता नजर नहीं आएगा  | कमलनाथ और कांग्रेस को अपने झूठ के लिए जनता से माफ़ी मांगना चाहिए  | यह कहना है गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का  | उनका कहना है  इनकी नियत में खोट है - निगाह में वोट है  | आपने किसी कांग्रेसी को वैक्सीनेशन के लिए अपील करते हुए नहीं देखा होगा ना ही किसी का ट्वीट देखा होगा कि वह अपने कार्यकर्ताओं से कह रहे हो कि वह गांव - गरीब के बीच जाकर उनकी मदद करें |  ये  आप को वोट के लिए अपील करते हुए दिख जाएंगे चाहे चुनाव ना हो फिर भी |  विपक्ष के नेता मध्य प्रदेश की राजनीति दिल्ली में बैठकर ट्विटर से कर रहे  हैं  | इनकी राजनीती जनहित के नहीं स्वहित और निरर्थक मुद्दों पर हो रही है  |  पेनड्राइव , शमशान में मुर्दों से बात करना , कोरोना का इंडियन वैरीअंट , भारत बदनाम इत्यादि पर  | अब क्या कहें ट्विटर के बंदी, ट्विटर के पंछी और कर ही क्या सकते हैं | मिश्रा ने कहा ब्लैक फंगस संक्रामक रोग नहीं है इसके प्रकरण आ रहे हैं और उपचार के लिए भी समुचित उपाय किए जा रहे हैं   मुख्यमंत्री जी स्वयं ब्लैक फंगस बीमारी की रोकथाम और उपचार के लिए सतत मॉनिटरिंग कर रहे हैं  | प्रदेश में कोरोना अंडर कंट्रोल है  | निरंतर कमी हो रही है नए केस में आज, कल से भी कम 846 नए मामले आए हैं  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 June 2021

 FIR

पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल के खिलाफ एफआईआर   सीधी में पूर्व मंत्री और विधायक कमलेश्वर पटेल और कांग्रेस नेताओं के खिलाफ  एफआईआर दर्ज की गई है | . इसके खिलाफ कमलेश्वर पटेल ने भी भाजपा नेताओं के खिलाड़ एफआईआर दर्ज किये जाने के लिए पुलिस को आवेदाब दिया है  |  सीधी कलेक्ट्रेट के सामने कुछ दिनों पहले पूर्व मंत्री  व वर्तमान विधायक कमलेश्वर पटेल ने जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं के साथ बिजली  ,स्वास्थ एवं करोना से मरने वालों  का आंकड़ा छुपाने  का आरोप लगते हुए  सरकार के खिलाफ धरना दिया था  | उसी दिन सीधी कोतवाली प्रभारी हितेंद्र शर्मा की शिकायत पर   पूर्व  मंत्री कमलेश्वर पटेल सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओ आपदा प्रबंधन की धारा  188 एवम अन्य धाराओं  एफ आई आर दर्ज  की गई |  इस एफ आइ आर के विरोध में   विधायक कमलेश्वर पटेल ने   कांग्रेस जिलाध्यक्ष के साथ थाना कोतवाली में सत्ता पक्ष के लोगों के विरुद्ध  मामला दर्ज  करने का आवेदन दिया  |  और  कहा कि सत्ता पक्ष के  लोगों ने  भी लॉक डाउन के दौरान सभा व भीड़ एकत्र कर  कार्यक्रम किये है  |  ऐसे में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाये  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 June 2021

 collector visit

सभी लगवाएं कोरोना से बचाव का टीका   सीहोर कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने सिद्धिकगंज का दौरा कर सभी अधिकारियों कर्मचारियों से कहा कि कोरोना से बचाव के लिए सभी वैक्सिन जरूर लगवाएं और अन्य लोगों को भी वैक्सिन लगाए जाने के लिए प्रेरित करें  |  कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने  सिद्धिक गंज  ग्राम पंचायत में डॉक्टर एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मीटिंग रखी और कहां की सभी को कोरोना से सतर्क रहना है |  सभी  कोरोना वैक्सीन लगवाएं और   सभी को अनिवार्य रूप से   वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें |  सभी एकजुट होकर मोहल्ले वार जाएं और  लोगों को समझाइश दें |  कलेक्टर ने हॉस्पिटल का दौरा किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 June 2021

 collector visit

सभी लगवाएं कोरोना से बचाव का टीका   सीहोर कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने सिद्धिकगंज का दौरा कर सभी अधिकारियों कर्मचारियों से कहा कि कोरोना से बचाव के लिए सभी वैक्सिन जरूर लगवाएं और अन्य लोगों को भी वैक्सिन लगाए जाने के लिए प्रेरित करें  |  कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने  सिद्धिक गंज  ग्राम पंचायत में डॉक्टर एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मीटिंग रखी और कहां की सभी को कोरोना से सतर्क रहना है |  सभी  कोरोना वैक्सीन लगवाएं और   सभी को अनिवार्य रूप से   वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें |  सभी एकजुट होकर मोहल्ले वार जाएं और  लोगों को समझाइश दें |  कलेक्टर ने हॉस्पिटल का दौरा किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 June 2021

Prabhat Jha

बीजेपी नेता प्रभात झा नरोत्तम मिश्रा से मिलने पहुंचे   मध्यप्रदेश में बीजेपी के भीतर सियासत गरमाई हुई है  | बजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के दौरे के बाद बेजीपी के वरिष्ठ नेता प्रभात झा गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से मिलने पहुंचे  | इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि बेजीपी में सब कुछ ठीक ठाक नहीं है  |  मध्यप्रदेश में बीजेपी के नेताओं ने पार्टी की सियासत का पारा हाई कर रखा है  | आज भाजपा के बड़े नेता प्रभात झा अचानक गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से मिलने पहुंचे  |  ये दोनों नेता ग्वालियर अंचल से आते हैं तो जाहिर बात सामान्य नहीं है  | हालाँकि दोनों नेता इसे सामान्य भेंट बता रहे हैं लेकिन बीजेपी में भीतर ही भीतर राजनैतिक खिचड़ी पक रही है |  प्रभात झा ने दोनों नेताओं की मुलाकात को बताया सामान्य मुलाकात बतया और कहा मेरी ओर नरोत्तम जी की मुलाकात अकसर होती रहती है  | अपने गृह मंत्री से सौजन्य भेंट करने आये थे  |  यह आपका लुक आउट है  |आप इस मुलाकात को किस नजरिये  से देखते हैं | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  2 June 2021

 kitchen closing

सबसे बड़े किचन का हुआ समापन   आंशिक रूप से लॉकडाउन खुलने के बाद-भव्य तरीके से रीवा  के सबसे बड़े किचन का  समापन हुआ  |  जिसके जरिये लॉकडाउन में जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करवाया जाता था |  इस किचिन का संचालन विघ्नहर्ता सेवा संस्थान  कर रहा था  |  लॉकडाउन शुरू होते ही रीवा में विघ्नहर्ता सेवा संसथान ने शहर का सबसे बड़ा किचिन संचालित किया ताकि जरूरतमंदों को इस आपदा काल में भोजन मिल सके  | 1 माह से अनवरत रूप से संचालित  किचन का  भव्य तरीके से   समापन किया गया  |  वैदिक रीति से  पूर्णाहुति  और  शांतिपाठ किया गया | समापन अवसर पर  शहर के गणमान्य नागरिक और समाजसेवी उपस्थित रहे |  विघ्नहर्ता सेवा संस्थान प्रमुख  कमलेश्वर द्विवेदी ने  बताया कि हमारा सामाजिक  संकल्प था कि जब तक लॉकडाउन रहेगा तब तक लगातार बेबस, लाचार और जरूरतमंद लोगों को भूखे नहीं सोने दिया जाएगा, किचन में प्रतिदिन लगभग 400 लोगों का भोजन बनता था   और  समस्त 45 वार्डो एवं आसपास के ग्रामीण अंचलों में भी टीम जाकर जरूरतमंदों को गरम व ताजा भोजन पहुंचाती थी  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  2 June 2021

 HATYA

हत्या करने वाला  वेंडर भोपाल में गिरफ्तार वेंडर और मृतक युवती में रही है दोस्ती   इंदौर से बिलासपुर जा रही नर्मदा एक्सप्रेस में मंगलवार रात को हुई एक युवती मुस्कान हाड़ा की सनसनीखेज हत्या के आरोपी  सागर सोनी को पुलिस नेे भोपाल से गिरफ्तार कर लिया  | इस घटना में वेंडर सागर सोनी का नाम सामने आया था ,   वेंडर और युवती एक-दूसरे से परिचित है तथा इसी कारण युवती अपने पति से अलग रह रही थी  | लेकिन युवती के जीवन में किसी तीसरे व्यक्ति के आने से नाराज सागर ने उसकी हत्या कर दी |  इंदौर से मुस्कान अपनी सहेली प्रियंका से मिलने के लिए भोपाल जा रही थी, जो एक शॉपिंग मॉल में सेल्स गर्ल है |   प्रियंका ने मुस्कान को नौकरी के लिए भोपाल बुलाया था  | भोपाल पुलिस ने बताया कि सागर इंदौर रेलवे स्टेशन पर हॉकर है और उसका मुस्कान से प्रेम प्रसंग चल रहा था |   कुछ दिनों पहले मुस्कान की तीसरे लड़के से दोस्ती हो गई थी | इस बात से सागर नाराज था  | और यही कारण हत्या की वजह बना    मुस्कान नर्मदा एक्सप्रेस के डी-3 कोच में सवार होकर सहेली से मिलने भोपाल आ रही थी  |  इसी दौरान मुस्कान पर चाकू से हमला कर उसकी  हत्या कर दी  गई  |  ट्रेन में सवार अन्य यात्रियों की खून से लथपथ इस युवती पर नजर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी |  इसके बाद सीहोर स्टेशन पर पुलिस ने ट्रेन को रोककर शव नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया |  पुलिस के अनुसार ट्रेन में मृत पड़ी मुस्कान को यात्रियों ने देखा तो अफरा-तफरी मच गई थी  | एसपी एसएस चौहान ने पुलिस अमले के साथ मौके पर पहुंचकर मुआयना किया  |  जिस समय यह घटना हुई तब कोच के अंदर दो दर्जन से अधिक यात्री थे  |  पुलिस जांच में पता चला कि सागर शुजालपुर से ट्रेन में सवार हुआ था और बातचीत के दौरान विवाद के बाद उसने घटना को अंजाम दे दिया  | गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और सीहोर पुलिस ने भी घटना में सागर सोनी का नाम लिया है |  हत्या की सूचना के बाद  इंदौर की एरोड्रम पुलिस ने देर रात मुस्कान के पति कपिल को हिरासत में  लिया  | पेशे से रिक्शा चालक कपिल से पूछताछ में पुलिस को उसकी कोई भूमिका नजर नहीं आई  |  कपिल ने पुलिस को बताया कि उसका मुस्कान से तलाक का केस चल रहा है और वह उससे काफी समय से अलग ही रहता है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  2 June 2021

 Narottam Mishra

बिल्ली पिंजरा खोले तो बंद रहना ही अच्छा कांग्रेसी देश के स्वाभिमान पर प्रश्नचिन्ह लगाते हैं |    गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेताओं पर फिर हमला बोला और कहा कांग्रेसी भारत के स्वाभिमान से जुड़ी हर चीज पर प्रश्न चिन्ह लगाते रहे हैं  .| अनलॉक  पर  उन्होंने कहा सावधानी में ही बुद्धिमानी हैं |  सजग रहिए , सतर्क रहिए , मार्केट अनलॉक का इंतजार हम सब के साथ-साथ कोरोना  को भी हैं  |  नरोत्तम मिश्रा ने कहा कुछ पर कटे लोग परवाज की  कोशिशें करते नजर आ रहे हैं |  ये वे ही हैं जिन्हें वंदे मातरम और भारत माता से परहेज है | कमलनाथ ने भारत को बदनाम कहा , आज राहुल गाँधी भारत माता के सीने में खंजर कह रहे है | भारत के  स्वाभिमान से जुड़ी हर चीज पर ये प्रश्न चिन्ह लगाते रहे हैं |  कोरोना को लेकर मिश्रा ने कहा सावधानी में ही बुद्धिमानी हैं | सजग रहिए , सतर्क रहिए , मार्केट अनलॉक का इंतजार हम सब के साथ-साथ कोरोना  को भी हैं  | आजादी सबको अच्छी लगती है  लेकिन यदि पिंजरे का दरवाजा बिल्ली खोलें तो पिंजरे में बंद रहना ही अच्छा है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 June 2021

 Narottam Mishra

बिल्ली पिंजरा खोले तो बंद रहना ही अच्छा कांग्रेसी देश के स्वाभिमान पर प्रश्नचिन्ह लगाते हैं |    गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेताओं पर फिर हमला बोला और कहा कांग्रेसी भारत के स्वाभिमान से जुड़ी हर चीज पर प्रश्न चिन्ह लगाते रहे हैं  .| अनलॉक  पर  उन्होंने कहा सावधानी में ही बुद्धिमानी हैं |  सजग रहिए , सतर्क रहिए , मार्केट अनलॉक का इंतजार हम सब के साथ-साथ कोरोना  को भी हैं  |  नरोत्तम मिश्रा ने कहा कुछ पर कटे लोग परवाज की  कोशिशें करते नजर आ रहे हैं |  ये वे ही हैं जिन्हें वंदे मातरम और भारत माता से परहेज है | कमलनाथ ने भारत को बदनाम कहा , आज राहुल गाँधी भारत माता के सीने में खंजर कह रहे है | भारत के  स्वाभिमान से जुड़ी हर चीज पर ये प्रश्न चिन्ह लगाते रहे हैं |  कोरोना को लेकर मिश्रा ने कहा सावधानी में ही बुद्धिमानी हैं | सजग रहिए , सतर्क रहिए , मार्केट अनलॉक का इंतजार हम सब के साथ-साथ कोरोना  को भी हैं  | आजादी सबको अच्छी लगती है  लेकिन यदि पिंजरे का दरवाजा बिल्ली खोलें तो पिंजरे में बंद रहना ही अच्छा है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 June 2021

 Vaccination

जहाँ सौ फीसदी वैक्सीनेशन वहां होगा ज्यादा विकास   बीजेपी विधायक रामलल्लू वैस ने एक नई पेशकस की है |  उनका कहना है उनकी विधानसभा के जिन इलाकों में  कोरोना के लिए शात प्रतिशत वैक्सीनेशन होगा |  वहीँ  वे विकास के लिए विधायक निधि देंगे  | सिंगरौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम लल्लू  वैस ने कहा जिस पंचायत व नगर निगम के वार्ड मे निवासरत व्यक्तियों का शत प्रतिशत वैक्सिनेशन होता है ऐसे  क्षेत्र व  पंचायत एवं नगर निगम वार्डों को विकास कार्य के लिए विधायक निधी दी जाएगी | विधायक रामलल्लू बैस ने कहा है कि मेरे विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कोविड-19 से बचाव हेतु भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा 18 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों को टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है  ...इसमें सब को बढ़चढ़ के भाग लेना चाहिए  | कोविड-19 की तीसरी लहर आने से पहले हंड्रेड परसेंट वैक्सीनेशन होने से संक्रमण के खतरे से बचा जा सकता है इसलिए सभी लोग वैक्सीन का डोज लें   | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 June 2021

young man beating

पुलिस ने युवक को बेरहमी से मारा   राजा राम की नगरी ओरछा में पुलिस का बर्बर चेहरा एक बार फिर  सामने आया  | जहाँ बेवजह पुलिस ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई की और बिना किसी कसूर के उसे घंटों हवालात में रखा  |  ओरछा में बेतवा नदी के किनारे बने कंचन घाट  पर पुलिस ने बर्बरता की नई इबारत लिख दी  | जहां एक परिवार अपनी बच्ची का मुंडन करवाने के लिए आया हुआ था |  वही सेन समाज का युवक बच्चे का मुंडन कर रहा था तभी वहां मौजूद पुलिस वालों ने मुंडन कर रहे युवक की डंडों से बेदर्दी से पिटाई की और 5 घंटे थाने में  बैठा  के  रखा और फिर  पुलिस स्टेशन में भी उसकी बर्बरता से पिटाई की गई  |  कोरोना  कर्फ्यू के चलते जहां लोगों की रोजी रोटी बंद हो गई है और दो वक्त की रोटी के लिए लोग मारे मारे  घूम रहे हैं  | वहां पर पुलिस का यह बर्बर चेहरा यह बताने के लिए पर्याप्त है कि हमारी पुलिस  कितनी संवेदनहीन हो चुकी है और एक सामान्य व्यक्ति और अपराधी  क्र बीच का अंतर भी पुलिस को समझ नहीं आता है  |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 June 2021

 Collector request

सोशल मीडिया पर मित्रो से किया आग्रह   जालसाज़ों ने कलेक्टर की फेसबुक आईडी हैक कर ली हैं   |  इतना ही नहीं वो कलेक्टर के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज कर पैसे भी मांग रहे हैं  | अब कलेक्टर ने इसकी शिकायत साइबर क्राईम से की हैं   |   कई फेसबुक आईडी हैक होने के मामले सामने आ चुके हैं   | जालसाज किसी नई किसी तरीके से  | आये दिन साइबर फ्रॉड करते हैं  |  इसमें ये जालसाज पारंगत हो चुके हैं  |  इस बार इन जालसाजों ने  सागर कलेक्टर दीपक सिंह की फेसबुक आईडी हैक कर ली हैं  | ये जालसाज फर्जी आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज रहे हैं और पैसे मान रहे हैं   | सागर कलेक्टर दीपक सिंह ने बताया कि किसी शरारती व्यक्ति द्वारा उनकी व्यक्तिगत फेसबुक आईडी हैक कर ली गई है  | कलेक्टर ने अपील की है कि ऐसा कोई व्यक्ति की यदि किसी के पास फ्रेंड रिक्वेस्ट या पैसे की मांग करता है तो उसको तत्काल ब्लॉक कर दें  | जालसाज की शिकायत साइबर सेल में कर दी गई है  |  उस पर कार्रवाई की जायगी   | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 May 2021

 Collector request

सोशल मीडिया पर मित्रो से किया आग्रह   जालसाज़ों ने कलेक्टर की फेसबुक आईडी हैक कर ली हैं   |  इतना ही नहीं वो कलेक्टर के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज कर पैसे भी मांग रहे हैं  | अब कलेक्टर ने इसकी शिकायत साइबर क्राईम से की हैं   |   कई फेसबुक आईडी हैक होने के मामले सामने आ चुके हैं   | जालसाज किसी नई किसी तरीके से  | आये दिन साइबर फ्रॉड करते हैं  |  इसमें ये जालसाज पारंगत हो चुके हैं  |  इस बार इन जालसाजों ने  सागर कलेक्टर दीपक सिंह की फेसबुक आईडी हैक कर ली हैं  | ये जालसाज फर्जी आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज रहे हैं और पैसे मान रहे हैं   | सागर कलेक्टर दीपक सिंह ने बताया कि किसी शरारती व्यक्ति द्वारा उनकी व्यक्तिगत फेसबुक आईडी हैक कर ली गई है  | कलेक्टर ने अपील की है कि ऐसा कोई व्यक्ति की यदि किसी के पास फ्रेंड रिक्वेस्ट या पैसे की मांग करता है तो उसको तत्काल ब्लॉक कर दें  | जालसाज की शिकायत साइबर सेल में कर दी गई है  |  उस पर कार्रवाई की जायगी   | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 May 2021

 Collector request

सोशल मीडिया पर मित्रो से किया आग्रह   जालसाज़ों ने कलेक्टर की फेसबुक आईडी हैक कर ली हैं   |  इतना ही नहीं वो कलेक्टर के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज कर पैसे भी मांग रहे हैं  | अब कलेक्टर ने इसकी शिकायत साइबर क्राईम से की हैं   |   कई फेसबुक आईडी हैक होने के मामले सामने आ चुके हैं   | जालसाज किसी नई किसी तरीके से  | आये दिन साइबर फ्रॉड करते हैं  |  इसमें ये जालसाज पारंगत हो चुके हैं  |  इस बार इन जालसाजों ने  सागर कलेक्टर दीपक सिंह की फेसबुक आईडी हैक कर ली हैं  | ये जालसाज फर्जी आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज रहे हैं और पैसे मान रहे हैं   | सागर कलेक्टर दीपक सिंह ने बताया कि किसी शरारती व्यक्ति द्वारा उनकी व्यक्तिगत फेसबुक आईडी हैक कर ली गई है  | कलेक्टर ने अपील की है कि ऐसा कोई व्यक्ति की यदि किसी के पास फ्रेंड रिक्वेस्ट या पैसे की मांग करता है तो उसको तत्काल ब्लॉक कर दें  | जालसाज की शिकायत साइबर सेल में कर दी गई है  |  उस पर कार्रवाई की जायगी   | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 May 2021

 Illegal encroachment

तहसीलदार के स्टे के बाद भी हो रहा अतिक्रमण   सरकारी जमीं पर अतिक्रमण का मामला सामने आया हैं  | शमशान घाट और तालाब तक जाने वाले मुख्यमार्ग पर एक दम्पति द्वारा अतिक्रमण कर  भवन बनाया जा रहा हैं  |  सिंगरौली जिले के बरगवां के पास कनई ग्राम पंचायत में बरगवां से बैढ़न जाने वाली रोड पर मध्य प्रदेश शासन की जमीन पर निर्मला मिश्रा पति दिनेश मिश्रा पर अवैध अतिक्रमण व अवैध निर्माण का आरोप लगा हैं   | कहा जा रहा हैं  , की उस जमीन को लेकर ग्राम पंचायत के सरपंच पवन प्रजापति ने 1 साल पहले  देवसर तहसीलदार से स्टे लिया था  | स्टे के बावजूद अतिक्रमण कर भवन निर्माण कराया जा रहा है  | ग्राम पंचायत के सरपंच पवन प्रजापति ने आरोप लगाते हुए कहा गया कि जहां पर अवैध अतिक्रमण कर भवन निर्माण कराया जा रहा है |  वहा श्मशान घाट  जाने का मुख्य मार्ग है साथ ही पास में तालाब है   | जहां गांव के मवेशी पानी पीने जाया करते हैं सरपंच ने बताया कि कई बार पुलिस भी आ कर अतिक्रमण कारी को भवन निर्माण से रोक चुकी है  |  लेकिन पुलिस के वहां से निकलते ही काम शुरू हो जाता है | . भवन निर्माण हो जाने से श्मसान घाट और तालाब पर जाने का कोई मार्ग नहीं बचेगा  |  ग्राम पंचायत के सरपंच ने  शीघ्र ही इस अवैध अतिक्रमण को जिले के अधिकारियों से हटाये जाए जाने की मांग की | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 May 2021

 Illegal encroachment

तहसीलदार के स्टे के बाद भी हो रहा अतिक्रमण   सरकारी जमीं पर अतिक्रमण का मामला सामने आया हैं  | शमशान घाट और तालाब तक जाने वाले मुख्यमार्ग पर एक दम्पति द्वारा अतिक्रमण कर  भवन बनाया जा रहा हैं  |  सिंगरौली जिले के बरगवां के पास कनई ग्राम पंचायत में बरगवां से बैढ़न जाने वाली रोड पर मध्य प्रदेश शासन की जमीन पर निर्मला मिश्रा पति दिनेश मिश्रा पर अवैध अतिक्रमण व अवैध निर्माण का आरोप लगा हैं   | कहा जा रहा हैं  , की उस जमीन को लेकर ग्राम पंचायत के सरपंच पवन प्रजापति ने 1 साल पहले  देवसर तहसीलदार से स्टे लिया था  | स्टे के बावजूद अतिक्रमण कर भवन निर्माण कराया जा रहा है  | ग्राम पंचायत के सरपंच पवन प्रजापति ने आरोप लगाते हुए कहा गया कि जहां पर अवैध अतिक्रमण कर भवन निर्माण कराया जा रहा है |  वहा श्मशान घाट  जाने का मुख्य मार्ग है साथ ही पास में तालाब है   | जहां गांव के मवेशी पानी पीने जाया करते हैं सरपंच ने बताया कि कई बार पुलिस भी आ कर अतिक्रमण कारी को भवन निर्माण से रोक चुकी है  |  लेकिन पुलिस के वहां से निकलते ही काम शुरू हो जाता है | . भवन निर्माण हो जाने से श्मसान घाट और तालाब पर जाने का कोई मार्ग नहीं बचेगा  |  ग्राम पंचायत के सरपंच ने  शीघ्र ही इस अवैध अतिक्रमण को जिले के अधिकारियों से हटाये जाए जाने की मांग की | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 May 2021

 kamalnath

कमलनाथ ने कहा भारत महान नहीं बदनाम मैहर माँ शारदा मंदिर पहुंचे थे कमलनाथ..   पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने बयानों को लेकर खासा चर्चा में हैं  | पहले तो हनीट्रैप की पैनड्राइव ने मध्यप्रदेश के सियासी गलियारों में चर्चे गर्म किये  | ये किस्सा अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था  | की कमलनाथ ने एक और बेतुका बयान दे डाला  पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कह रहे हैं की मेरा भारत महान नहीं बदनाम हैं  |  मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मैहर दौरे पर पहुंचे तो पत्रकारों से बात करते हुए  | मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार पर हमला बोल रहे थे कमलनाथ ने कहा मैं सच्चाई की बात करूँ तो ये मुझ पर fir लॉन्च करते हैं  |  वे सफाई दे रहे थे की मैंने नहीं कहा था की कोविड का नाम इंडियन कोविड  हैं  |  ये तो पूरा देश कह रहा हैं  |  पूर्व CM कमलनाथ की यह पत्रकारवार्ता सर्किट हाउस में चल रही थी   | कमलनाथ सरकार को घेरने में कोई कसार नहीं छोड़ रहे थे  | कमलनाथ बोले डेढ़ लाख लाख लाशें श्मशान पहुंची है  | जिसमे 80 प्रतिशत मौतें कोरोना के कारण हुई है |   लेकिन प्रदेश में आम जनता को दिखाई देने वाले सरकारी आंकड़े झूठे है  | उन्होंने ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए आगे कहा कि प्रदेश इन दिनों कोविड माफिया चला जा रहा  |  अस्पतालों में बेड से लेकर दवाओं तक कई गुना पैसे वसूले जा रहे है |  कमलनाथ इतने पर भी नहीं रूके सीएम शिवराज को बॉम्बे जाने की सलहा भी दे डाली कहा |  वे एक्टिंग अच्छी कर लेते है  | इससे मध्य प्रदेश का नाम रोशन होगा |  इसके बाद वे केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए बोले कि मोदी जी ने भारतको बदनाम कर दिए है |  इसलिए भारतीयों पर पूरे विश्व ने आने जानें पर रोक लगा दी गई है |  विदेशों में भारतीयों की ऐसी छवि बन गई है कि टैक्सी में कोई बैठने को तैयार नहीं है   | पहले आप सुनिए क्या कह रहे हैं कमलनाथ  |  कमलनाथ के बयांन  | भारत महान नही बदनाम देश कहे जाने पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने पलट वार किया और कहा की पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ  सड़कछाप नेता जैसा व्यवहार कर रहें है   | कांग्रेस इंदिरा गांधी और नेहरू की कांग्रेस नही अब ये चीन और मुस्लिम कट्टर पंथियों के हाथों की कठपुतली बनकर रह गयी है  |  शहीदों को क्या मुँह दिखाएंगे कांग्रेसी  | शर्मा ने एक ट्वीट भी किया हैं जिसमे लिखा हैं  कमलनाथ के बयान के पीछे चीन द्वारा कांग्रेस को फंडिंग की बू आ रही है |  पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान के बाद सियासी बवाल मच गया हैं  | पहले तो भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गंगा जल छिड़क कर मैहर के सर्किट हाउस को  |  शुद्ध किया और कमलनाथ को सद्दुद्धि देने के लिए माँ शारदा से भी प्रार्थना की  |  साथ ही  पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ आपराधिक प्रकरण कायम किये जाने की मांग भी की |  मैहर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अनुपम सोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्यभान सिंह पटेल, संतोष सोनी, ने सौंपा शिकायती पत्र।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 May 2021

 Common man help

गरीब बस्तियों में लोगों की मदद के लिए आप   कोरोना संक्रमण काल में सिंगरौली की गरीब बस्तियों के लोगों आम आदमी पार्टी मदद कर रही है | जरूरतमंद लोगों को मास्क ,सेनेटाइजर के अलावा भोजन भी उपलब्ध करवाया जा रहा है |  सिंगरौली जिले में आम आदमी पार्टी द्वारा कोविड-संक्रमण को देखते हु जरूरतमंद लोगों को मास्क सैनिटाइजर  ,भोजन एवं राशन वितरित कराया जा रहा है  | आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष रानी अग्रवाल अपने दर्जनों पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ लगातार गरीब बस्तियों में जाकर हर जरूरतमंद को आवश्यक सामग्री का वितरण कर रही हैं  | आप की टीम ने जयंत निगाही की गरीब बस्तियों  में जाकर  जरूरतमंद लोगों को स्वादिष्ट भोजन का वितरण किया  | आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रानी अग्रवाल ने बताया  कि शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबों एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर  आवश्यक सामग्री पहुंचा रहे हैं  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 May 2021

 Kill smack

"किल कोरोना - किल स्मैक" मुहिम की शुरुआत   पुलिस और प्रशासन की लापरवाही के चलते शिवपुरी स्मैक के नशे का नया गढ़ बन गया है |   शिवपुरी को स्मैक के नशे से बचने के लिए  बजेपी विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने मोर्चा खोल दिया है |  विधायक ने इस मसले पर सभी अधिकारीयों से बात की है और नशे के सौदागरों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही किये जाने को कहा है |  उन्होंने किल कोरोना की तर्ज पर किल स्मैक मुहीम शुरू की है |  बीजेपी विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने शिवपुरी कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह एवं एसपी राजेश सिंह चंदेल से कहा शिवपुरी में स्मैक  का कारोबार चरम पर है | निचली बस्तियां | . मध्यम वर्गीय परिवार के युवा इस नशे की लत आदि होकर अपराध जगत में जाने से संकोच नहीं कर रहे हैं|  पिछले कुछ दिनों से शिवपुरी में अपराध के बढ़ते ग्राफ के पीछे नशा हावी रहा है | शिवपुरी के देहात थाना क्षेत्र में स्मेक का कारोबार चरम पर है |  लेकिन पुलिस अभी तक किसी भी बड़ी कड़ी को तोड़ने में कामयाब नही हो पाई है  |  शिवपुरी जिले  में स्मैक  का कारोबार चरम पर है |   स्मैक के नशे ने कई लोगो की  ज़िंदगियों निगल  ली हैं | स्मैक का नशा करने वाले कई घटनाओं को अंजाम दे रहें हैं | इसके बाद पुलिस का सोते रहना यह जाहिर करता है कि नशे के कारोबारी या तो ऊँची पहुँच रखते हैं   या उनकी पुलिस से मिलीभगत है |  ऐसे में कोलारस विधायक ने स्मैक का कारोबार और नशा करने  वालों  के खिलाफ एक अभियान की शुरुआत की है जिसमें मीडिया जगत के वे चेहरे भी शामिल रहे  जो सदैव सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशासन के सामने  स्मैक  के खिलाफ मोर्चा खोलते रहते हैं |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 May 2021

 Corona curfew

भोपाल में सख्ती हर जगह बैरिकेट   कोरोना कर्फ्यू के दौरान अब भोपाल में सख्ती का माहौल है  | तमाम प्रमुख सड़कों और मोहल्लों में बैरिकेटिंग की गई है और बेकाम घर से बहार निकलने वालों पर क़ानूनी कार्यवाही की जा रही हैं |  भोपाल में कोरोना संक्रमण  लॉक डाउन की वजह से धीरे-धीरे कम हो रहा है |  पहले जहाँ रोज हजार दो हजार कोरोना संक्रमित सामने आ रहे थे अब लगातार इस संख्या में कमी आ रही है | लॉक डाउन एक जून के बाद से धीरे धीरे खलना शुरू होगा |  लेकिन उससे पहले भोपाल में पुलिस और प्रशासन ने सख्ती कर दी है | तक़रीबन हर सड़क  ,चौराहे और मोहल्ले की बैरिकेटिंग की गई है ताकी कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके |  पुलिस ने पुख्ता बंदोबस्त किये हैं  | ऐसे में डीआई जी इरशाद वली और कलेक्टर अविनाश लवानिया खुद सड़कों पर मोर्चा सम्हाल रहे हैं  |  भोपाल में रोज तक़रीबन पांच सौ  लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव  आ रही हैं |  जिससे साफ़ है कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है  | संक्रमण का स्तर जब कम हो रहा है ऐसे में सभी को कोरोना कर्फ्यू का पालन करना चाहिए  | बिना मास्क के घूमने वालों पर नगर निगम की कार्रवाई   जारी रही  |  176 लोगों को बिना मास्क के पकड़ा और उन पर 19 हजार 500 रुपये का जुर्माना किया गया  | उन्हें शारीरिक दूरी के नियम का पालन करने को भी कहा गया | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 May 2021

 Corona curfew

भोपाल में सख्ती हर जगह बैरिकेट   कोरोना कर्फ्यू के दौरान अब भोपाल में सख्ती का माहौल है  | तमाम प्रमुख सड़कों और मोहल्लों में बैरिकेटिंग की गई है और बेकाम घर से बहार निकलने वालों पर क़ानूनी कार्यवाही की जा रही हैं |  भोपाल में कोरोना संक्रमण  लॉक डाउन की वजह से धीरे-धीरे कम हो रहा है |  पहले जहाँ रोज हजार दो हजार कोरोना संक्रमित सामने आ रहे थे अब लगातार इस संख्या में कमी आ रही है | लॉक डाउन एक जून के बाद से धीरे धीरे खलना शुरू होगा |  लेकिन उससे पहले भोपाल में पुलिस और प्रशासन ने सख्ती कर दी है | तक़रीबन हर सड़क  ,चौराहे और मोहल्ले की बैरिकेटिंग की गई है ताकी कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके |  पुलिस ने पुख्ता बंदोबस्त किये हैं  | ऐसे में डीआई जी इरशाद वली और कलेक्टर अविनाश लवानिया खुद सड़कों पर मोर्चा सम्हाल रहे हैं  |  भोपाल में रोज तक़रीबन पांच सौ  लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव  आ रही हैं |  जिससे साफ़ है कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है  | संक्रमण का स्तर जब कम हो रहा है ऐसे में सभी को कोरोना कर्फ्यू का पालन करना चाहिए  | बिना मास्क के घूमने वालों पर नगर निगम की कार्रवाई   जारी रही  |  176 लोगों को बिना मास्क के पकड़ा और उन पर 19 हजार 500 रुपये का जुर्माना किया गया  | उन्हें शारीरिक दूरी के नियम का पालन करने को भी कहा गया | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 May 2021

 Kamal Patel

केंद्र ने समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदने की मंजूरी दी   केंद्र सरकार ने  मध्यप्रदेश में मूंग की फसल को समर्थन मूल्य पर खरीदने की  मंजूरी दे दी है  | कृषि मंत्री कमल पटेल के  प्रयासों से हुआ संभव हो पाया |  मूंग  7196 रुपये प्रति  क्विंटल के हिसाब से समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएगी  |  मई   मूंग की फसल लगाने वाले किसानों के लिए जबदस्त खुशियां लेकर आया है  |   मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने बताया कि केंद्र सरकार ने मूंग की फसल को समर्थन मूल्य पर खरीदने की मंजूरी दे दी है  | मंत्री पटेल ने बताया कि हमने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा कर के मूंग की फसल को समर्थन मूल्य पर खरीदे जाने का प्रस्ताव भेजा था और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर से उनकी चर्चा भी हुई थी जिसके बाद इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है | पटेल ने बताया  हरदा होशंगाबाद में 3 33000 हेक्टेयर पर मूंग की फसल किसानो ने लगाई  | इसके लिए मैंने तवा डेम से खुद जाकर डेम के गेट खुलवाए थे, और नदी नालों के साथ नहरों से भरपूर पानी किसानों को दिया जिसके परिणाम है कि   हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सपने को पूरा करने में सफल हुए है और हरदा और होशंगाबाद में 3500 करोड़ रुपये की मूंग का  रिकॉर्ड   उत्पादन  होगा  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  26 May 2021

 Ambulance launch

विधायक ने स्वास्थ विभाग को सौपी एम्बुलेंस   कोरोना संक्रमण काम हो और आगे ना फैले   | साथ ही मरीजों को अस्पताल लाने ले जाने के लिए आसानी से एम्बुलेंस मिल सके |  इसलिए  परासिया सैनिटाइजेशन मशीन व् एम्बुलेंस का विधायक द्वारा लोकार्पण किया गया  |  परासिया विधायक ने आम लोगो की परेशानी को देखते हुए  |  एम्बुलेंस व सेनेटाइजर मशीन का लोकार्पण कर  |  स्वास्थ विभाग को सौपा दी हैं  | पिछले काफी समय से आम लोगो को अस्पताल जाने में असुबिधा हो रही थी | एम्बुलेंस समय पर नहीं मिलपाती थी  | इस लिए नगरीय निकाय के ग्रामीणों की सुबिधा के लिए एम्बुलेंस स्वस्थ विभाग को सौपी |  साथ ही संक्रमण और न फैले इसके लिए सैनिटाइजर मशीन भी मंगाई गई हैं जिससे चरों नगरीय निकायों का सैनिटाईजेशन किया जा सके  | विधायक सोहन लाल वाल्मीकि ने जब लोकार्पण कर स्वस्थ विभाग को सौपा  | तो  स्वस्थ विभाग की बीएमओ सुधा बक्शी ने आभार व्यक्त किया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  26 May 2021

 Kailash Vijayvargiya

मोदी की लोकप्रियता कम करने की चीनी साजिश   भाजपा  महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा  भारत में कोरोना की दूसरी लहर चाइना का वायरल वार  है | . कोरोना की दूसरी लहर पीएम मोदी की लोकप्रियता को कम करने की चीन की साज़िश है |  बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय  ने कोरोना की दूसरी लहर के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया है. | उन्होंने कहा कि यह लहर आई है या भेजी गई है, यह सोचने वाली बात है | हमें लगता है कि यह चाइना का वायरल वार है  | क्योंकि सिर्फ भारत में ही दूसरी लहर को देखा गया है. | भारत के आसपास के किसी भी देश में इस लहर का असर नहीं है |  पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान, भूटान किसी भी देश में दूसरी लहर का असर दिखाई नहीं दिया. |  पीएम नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता खत्म करने के लिए यह साजिश की गई है. | कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि विश्व में भारत ने ही चीन को चुनौती दी है. | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  26 May 2021

 Corona Kit Distribution

कोरोना महामारी से बचाव के लिए पहल   जयप्रकाश पावर वेंचर्स ने प्रशासन  से  मिलकर कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए अभियान शुरू किया है | जिसके तहत घर घर जा कर कोरोना किट का वितरण किया जा रहा है |    सिंगरौली जिले में स्थापित जयप्रकाश पावर वेंचर्स अमिलिया  कोल माइंस बरगवां मझौली ने जिला प्रशासन के निर्देश पर कोरोना किट का वितरण शुरू किया है  |  जो  व्यक्तियों  घर में हैं  उनके  बचाव के लिए मेडिसिन ,मास्क  ,सेनेटाइजर।  ऑक्सीमीटर  , डिजिटल थर्मामीटर सहित अन्य सामग्री वितरित की जा रही है | . जिससे कोविड से पीड़ित व्यक्ति घर पर  रहे और  उनका कोरोना महामारी से बचाव हो सके  | जेपी अमिलिया कोल माइंस द्वारा  कंपनी से लगे 8 गांवों में  इस तरह की  किट  का वितरित किया जा रहा है |  जेपी पावर वेंचर अमिलिया कोलमाइंस बरगवां मझौली के जनसंपर्क अधिकारी नीरज श्रीवास्तव ने  बताया कि यह कंपनी मझौली के आसपास के गांवों में विकास के प्रति संकल्पित है  | इस विषम परिस्थिति में भी कम्पनी लोगों के साथ है | कम्पनी अपने सीएसआर मद के तहत आसपास के लोगों को शादी ब्याह  मनोरंजन  और विभिन्न तरह के खेलों में भी  सहयोग करती है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  22 May 2021

 Self Rajiv Gandhi death anniversary

कांग्रेसी नेताओं ने फल कंबल का किया वितरण    पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गाँधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं ने अस्पतालों में भर्ती मरीजों को फलों व कम्बल का वितरण कर अपने नेता को याद किया   |  मैहर युवा कांग्रेस नेता सौरभ शर्मा ने कांग्रेस प्रदेश सचिव व सीधी जिले के प्रभारी बृजेन्द्र शर्मा के मार्गदर्शन में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर मैहर विधानसभा में कई ग्रामीण अंचलों में व मैहर सिविल अस्पताल में कार्यकर्ताओं द्वारा फल वितरण कर  | स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की  |  सौरभ शर्मा ने और कहा भारत को आधुनिक भारत राज  |   पंचायती राज और युवाओं  को प्रगति- पथ का सारथी बनाने वाले राजीव जी हमारी रागों में , सासों में सदैव जीवित रहेंगे ।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  22 May 2021

 Lightning

बिजली गिरने से एक लड़की की मौत   सिंगरौली  में भी  बारिश के साथ ओले  गिरे | पंचायत सरई आमहवाडांड़  बसोर बस्ती में  आकाशीय बिजली गिरने से  एक लड़की ही मौत हो गई और एक बच्ची घायल हो गई |  पिछले कुछ दिन से मध्यप्रदेश के अलग अलग इलाकों में बारिश हो रही है |  सिंगरौली में भी बारिश के साथ ओला वृष्टि  भी हुई | आमहवाडांड़  बसोर बस्ती  में घर से थोड़ी दूर पर महुआ के पेड़ के नीचे दो  बहने बैठी थी |  उसी वक्त आकाशीय बिजली  इन दोनों पर गिरी  | बिजली गिरने से 16 वर्षीय मायावती की मौत हो गई  |  बिजली गिरने से उसकी बहन घायल हो गई  |  इस घटना के बाद परिजनों द्वारा तत्काल ही सरई पुलिस को सूचना  दी |  समाजसेवी प्रेम सिंह भाटी को इस घटना के बारे में जानकारी मिली तो तुरंत मौके पर पहुंचकर आपने वाहन से घायल बच्ची को उपचार के लिए सरई अस्पताल लाया गया जिसकी हालत अब बेहतर है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  22 May 2021

 Lightning

बिजली गिरने से एक लड़की की मौत   सिंगरौली  में भी  बारिश के साथ ओले  गिरे | पंचायत सरई आमहवाडांड़  बसोर बस्ती में  आकाशीय बिजली गिरने से  एक लड़की ही मौत हो गई और एक बच्ची घायल हो गई |  पिछले कुछ दिन से मध्यप्रदेश के अलग अलग इलाकों में बारिश हो रही है |  सिंगरौली में भी बारिश के साथ ओला वृष्टि  भी हुई | आमहवाडांड़  बसोर बस्ती  में घर से थोड़ी दूर पर महुआ के पेड़ के नीचे दो  बहने बैठी थी |  उसी वक्त आकाशीय बिजली  इन दोनों पर गिरी  | बिजली गिरने से 16 वर्षीय मायावती की मौत हो गई  |  बिजली गिरने से उसकी बहन घायल हो गई  |  इस घटना के बाद परिजनों द्वारा तत्काल ही सरई पुलिस को सूचना  दी |  समाजसेवी प्रेम सिंह भाटी को इस घटना के बारे में जानकारी मिली तो तुरंत मौके पर पहुंचकर आपने वाहन से घायल बच्ची को उपचार के लिए सरई अस्पताल लाया गया जिसकी हालत अब बेहतर है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  22 May 2021

 Umang Singhar

बंगले पर गर्लफ्रेंड ने लगाई थी फांसी   सुसाइड नोट में लिखा अब सहन नहीं होता उमंग सिंघार व  महिला करने वाले थे शादी   पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के बंगले पर महिला के फांसी लगाने के बाद  | पूर्व मंत्री की मुसीबते काम होने का नाम नहीं ले रही  | अब पूर्व मंत्री उमंग सिंघार पर आत्महत्या के लिए उकसाने की  FIR भी दर्ज हो गयी हैं  | मृत महिला के पर्स से एक सुसाइड नोट मिला था  |  उसमें पूर्व मंत्री उमंग सिंघार का नाम कई बार लिखा है  | सिंघार के बारे में लिखा है कि अब सहन नहीं होता है, गुस्से बहुत तेज हैं  |  भोपाल के शाहपुरा में पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के मकान नंबर बी 238 में  39 साल की सोनिया भारद्वाज ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी  | उसके बाद से ही सिंघार की मुसीबते बढ़ गई हैं  | और इस मामले में सियासत गर्म हो गई हैं | आपको बता दे महिला 29 दिनों से मप्र के पूर्व वन मंत्री और कांग्रेस नेता उमंग सिंघार के निजी मकान में रह रही थी  | एएसपी राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि मृतक के पर्स से एक सुसाइड नोट मिला है, वह एक पेज का है। उसमें पूर्व मंत्री उमंग सिंघार का नाम कई बार लिखा है, उनके बारे में लिखा है कि अब सहन नहीं होता है, गुस्से बहुत तेज हैं। किसी बात का स्पष्ट जवाब नहीं देते हैं। एएसपी राजेश भदौरिया ने बताया कि मर्ग कायम कर लिया है, सुसाइड नोट में मिहला ने अपने बेटे आर्यन के बारे में लिखा है कि बेटा मैं तेरे लिए कुछ नहीं कर पाई  | पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के बंगले के कर्मचारी गणेश सिंह ने रविवार को सूचना दी कि एक महिला ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है |   पुलिस मौके पर पहुंची, जहां दरवाजा बंद था |  महिला को फांसी से उतारा, उनके कर्मचारी ने पुलिस को बताया कि वह सेठ्ठी नगर बलदेव नगर अंबाला की रहने वाली सोनिया भारद्वाज थी |  इस मामले में शाहपुरा थाने में धारा 306 के तहत FIR दर्ज कर ली गई हैं   | पूर्व मंत्री उमंग सिंघार पर महिला मित्र सोनिया भरद्वाज को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा हैं  | मामले में गिरफ्तारी नहीं हुई है  | शव के अंतिम संस्कार के बाद ही  पुलिस ने आर्यन और घर में मौजूद नौकरों के बयान लिए थे  |  इसमें सामने आया कि सोनिया और सिंघार बीच नोंकझोंक होती रहती थी  | परिस्थितियों और मौका-ए-वारदात के आधार पर कार्रवाई की गई है  |  मामले में अभी सिंघार से भी पूछताछ की जा रही हैं  |  पूर्व मंत्री उमंग सिंघार , की खुद की कांग्रेस पार्टी में तो कोल्ड वॉर चल ही रही थी और |  अब बैठे बिठाये बीजेपी के हाँथ भी मुद्दा लग गया हैं   | बीजेपी के प्रदेश मिडिया प्रभारी लोकेन्द्र पराशर  है कहना हैं की उमंग सिंघार ने पहले तो महिला को प्रेम जाल में फंसाया |  महिला से जिंदगी भर साथ निभाने का वादा किया  , लेकिन ऐसा हो ना सका। .और वह मर गई , या मार दी गई  |  एक महीने पहले ही वह भोपाल आई थी  |  यहां उमंग सिंघार के बंगले पर रह रही थी  | दोनों की पहचान मेट्रिमोनियल वेबसाइट के माध्यम से हुई थी |   सोनिया के बारे में बताया जाता है कि वह एक पति को छोड़ चुकी थी, जबकि दूसरी शादी के बाद उसके पति ने उसे छोड़ दिया था  | अब वह सिंघार के साथ तीसरी शादी करना चाहती थी | अम्बाला की रहने वाली सोनिया की आत्महत्या की खबर लगते ही बेटा आर्यन और मां भी भोपाल आ आये  |  पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया  |  श्मशान घाट में अंतिम संस्कार में पूर्व मंत्री उमंग सिंघार भी पहुंच गए  | यहां सोनिया की मां और बेटे के साथ शोक संवेदना व्यक्त की |  सोनिया के बेटे आर्यन के कहा हैं की fir सरकर को वापस लेनी चाहियें  | सिंघार पर आरोप लगाने के लिए सबूत उसके पास नहीं है  | इसके अलावा मां ने कभी शिकायत भी नहीं की थी  |  पुलिस को दिए एक बयान में उमंग सिंघार ने इसे राजनीतिक साजिश बताया और कहा राजनैतिक ढ़ंग से निपट लेंगे  | पुलिस से पूछताछ में भी उन्होंने खुद को निर्दोष बताया  |  उमंग सिंघार कांग्रेस के आदिवासी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री जमुनादेवी के भतीजे हैं   | वे ही जमुनादेवी का काम संभालते थे |  गंधवानी विधान सभा सीट बनने के बाद ही सिंघार लगातार तीन बार से विधायक हैं  |  सिंघार की धार, झाबुआ समेत अन्य आदिवासी क्षेत्रों में अच्छी पकड़ है | उनके घर पर महिला के फांसी लगाने के बाद से ही राजनीति भी गरम हैं  |  बीजेपी ये मुद्दा छोड़ना नहीं चाहती | और मृत महिला के पक्ष में कड़ी हो गई हैं  |  कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने dgp विवेक जौहरी को जयपान दिया हैं की राजनैतिक द्वेष में कोई कार्यवाही ना की जाए  | . महिला ने किस कंडीशन में आत्महत्या की इसकी जाँच की जाये  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 May 2021

 Kamal Nath Ventilator

हर विधानसभा में पहुंचेंगे वेंटिलेटर   पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने  छिन्दवाड़ा में 15 वेंटिलेटर प्रदान किये  | कोरोना महामारी को देखते हुए वेंटिलेटर हर विधानसभा में विधायक के जरिये  sdm को  दिए गए |  कमलनाथ इस समय छिंदवाड़ा में ऑक्सीजन सिलेंडर और वेंटिलेटर की व्यवस्था करने में लगे हैं  |  पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के प्रयासों से छिन्दवाड़ा  को 15 वेंटिलेटर मिले हैं  | इन्हें  छिंदवाड़ा के हर विधानसभा क्षेत्र को दिया जा रहा है ताकि कोरोना काल में गंभीर मरीजों को बचे ज सके  |  परासिया के अस्पतालों में वेंटिलेटर न होने के कारण कई बार मरीजों की मौत हो  चुकी है | इन्ही कारणों से विधायक सोहन बाल्मीकि ने 3 वेंटिलेटर परासिया कोविड सेंटर में sdm को बुलाकर प्रदान  किये |  जिससे मरीजों की जान  बचाई जा सके  |  सीएचसी दमुआ को पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और सांसद नकुल नाथ द्वारा सिलिंडर और वेंटिलेटर की सौगात  दी गई  | क्षेत्रीय विधायक सुनील उइके कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे  |  इस मौके पर उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और सांसद नकुल नाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे आदर्श नेताद्वय ने स्वयं के खर्च से आज जिले की जनता के लिए लगभग डेढ़ सौ ऑक्सीजन सिलिंडर और 15 जीवनरक्षक यंत्र वेंटिलेटर भेजे  | इनमे से जुन्नाारदेव विधानसभा के लिए दो वेंटिलेटर और 25 जम्बो सिलिंडर मिले है  |  जिनका वितरण दमुआ तामिया और जुन्नाारदेव बीएमसी में किया जा रहा है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 May 2021

Poisonous liquor

शराब तस्कर जंगल के रास्ते हुए फरार   सतना पुलिस ने जहरीली शराब बनाने वाले अड्डे पर छापा मारा तो शाराब बनाने वाले शराब तस्कर जंगल के रास्ते फरार हो गए  | जंगल  में चालीस भट्टियों पर जहरीली शराब बनाई जा रही थी  |  जहरीली शराब बनाने  के मामले में  कुख्यात परसमनिया पठार के खोखर्रा गांव में  नदी किनारे  40 भट्ठियां सुलग रही थी  |  शराब बनाने के लिए प्लास्टिक और टीन के डब्बे मे महुआ को सड़ाने के लिए जमीन मे  गाड़कर रखा गया था |  उचेहरा पुलिस ने जहरीली शराब बनाने के अड्डे पर छापा मारा  |  पुलिस को आता देख आरोपी जंगल की तरफ भाग निकले  |  पुलिस ने 40 से ज्यादा भट्ठियां तोड़ी और 12 क्विंटल से ज्यादा महुआ लाहन नष्ट किया  |  ये कार्यवाही नदी किनारे लगभग 1 किलोमीटर के एरिया में  की गई  | लगभग 80 प्लस्टिक के डब्बे एवं 50 से अधिक टीन के डब्बे जगह जगह  जमीन में गाड़कर रखे गए थे  | मौके से कोई आरोपी  पकड़ा नही जा सका  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 May 2021

covid-19 Care Center

पुलिस का ऑक्सीजन युक्त 20 बेड का अस्पताल   सिंगरौली जिले के लिए अच्छी खबर है  एनसीएल अमलोरी के सीएसआर मद  से  पुलिस का 20 बेड का कोविड केयर सेंटर बना रहा है |  जिसके बनने से  पुलिस के साथ-साथ  सिंगरौली के लोगों को लाभ मिलेगा |  इस कोरोना संकट से निजात पाने के लिए पुलिस ने भी एक और कदम बढ़ाया है |  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अनिल सोनकर ने बताया कि कोतवाली के पीछे पुराना अजाक थाने को पुलिस अस्पताल बनाने को मूर्तरूप दिया जा रहा है | फिलहाल 20 बेड का कोविड केयर सेंटर बनाया जा रहा है  | जहां अगले सप्ताह तक कोविड केयर सेंटर बनकर तैयार हो जायेगा |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  14 May 2021

 Jyotiraditya Scindia

ऑक्सीजन के खेल में जमकर हुई  राजनीति   बीजेपी के राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया के एक पत्र पर सियासत शुरू हो गई है  |  सिंधिया ने पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर गुना में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का आग्रह किया तो  | कांग्रेस ने कहा सिंधिया को अब गुना याद आ रहा है  | जबकि इसके लिए कांग्रेस नेता जयवर्धन सिंह पहले ही सब कुछ कर चुके हैं  |  कोरोना संक्रमण काल में सियासत भी जमकर हो रही है |  बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 7 मई को पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर कहा कि गैल मध्यप्रदेश में कई जगह ऑक्सीजन प्लांट लगा रहा है  | ऐसे में एक ऑक्सीजन प्लांट गुना जिला चिकित्सालय में लगाने की स्वीकृति प्रदान करें  |  सिंधिया के पत्र के बाद कांग्रेस ने कहा अब सिंधिया को गुना याद आया है | जबकि इसके लिए कांग्रेस नेता जयवर्धन सिंह ने 23 अप्रैल को गैल के अधिकारीयों के साथ  मीटिंग कर इसके लिए पहल कर चुके हैं  |  कांग्रेस ने जब सिंधिया को आड़े हाथों लिया तो बीजेपी भी कहाँ चुप रहने वाली थी  | बीजेपी ने कहा कांग्रेस कुछ करती है नहीं  |  लगातार कांग्रेस गन्दी राजनीति करती है और सिर्फ आरोप लगाती रहती है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  14 May 2021

 Shivraj Singh Chauhan

पत्रकारों का कोरोना का इलाज सरकार कराएगी पत्रकार और उनके परिवार  को मिलेगा लाभ   मध्य प्रदेश सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है |  कोरोना संक्रमण से जूझ रहे पत्रकारों और उनके परिवारों का इलाज अब सरकार करवाएगी |  मुख्य्मंत्री शिवराज सिंघण चौहान ने कहा  मीडिया के प्रिंट,इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल के सभी सदस्य  | अधिमान्य और गैर अधिमान्य साथियों का कोरोना के इलाज की चिंता सरकार करेगी  |  मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा  कि इस योजना में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल के संपादकीय विभाग में कार्य कर रहे सभी पत्रकार, डेस्क में पदस्थ पत्रकार साथी, कैमरामैन, फोटोग्राफर सभी को कव्हर किया जाएगा  |  मीडिया के साथियों के परिवार के कोरोना इलाज की चिंता भी सरकार करेगी   |  सीएम के अनुसार सभी मीडिया के साथी करोना महामारी के काल में जन जागृति का धर्म निभा रहे हैं  |  मध्य प्रदेश में अधिमान्य और गैैरअधिमान्य पत्रकार साथियों को पहले से ही पत्रकार बीमा योजना अंतर्गत इलाज की व्यवस्था की गई है | पत्रकार कल्याण योजना द्वारा सहायता दी जा रही है   | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  14 May 2021

 Shivraj Singh Chauhan

कोरोना से बेसहारा हुए परिवार और बच्चों को पेंशन 5 हजार रुपये पेंशन, फ्री राशन और शिक्षा  मिलेगी   मध्य प्रदेश सरकार कोरोना संक्रमण की वजह से बेसहारा हुए बच्चों और परिवारों को मुफ्त राशन, परिवारों को पेंशन और बच्चों को निशुल्क शिक्षा जैसी सुविधाएं देंगी |  सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इसकी घोषणा की |  कोरोना संक्रमण से अपनों को खो चुके परिवारों को इस तरह की मदद देने वाला मध्य प्रदेश देश में पहला राज्य बन गया है |  सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ऐसे बच्चे जिनके परिवार से पिता का साया उठ गया, कोई कामाने वाला नहीं बचा |  ऐसे परिवारों को 5000 रुपये प्रति माह पेंशन दी जाएगी |  ऐसे सभी बच्चों की शिक्षा का निशुल्क प्रबंध किया जाएगा ताकि वे अपनी पढ़ाई लिखाई जारी रख सकें |   उन्होंने कहा पात्रता न होने के बावजूद भी ऐसे परिवारों को मुफ्त राशन दिया जाएगा | अगर इन परिवारों में कोई सदस्य ऐसा है या पति नहीं रहे तो उनकी पत्नी काम धंधा करना चाहे तो उनको सरकार की गारंटी पर बिना ब्याज का कर्ज दिया जाएगा | सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना महामारी ने कई परिवारों को तोड़कर रख दिया है | कई परिवार ऐसे हैं, जिनके बुढ़ापे की लाठी के सहारे छिन गए और कुछ परिवार ऐसे हैं, जिनमें मासूम बच्चों के सिर से अपने पालक अपने पिता का साया उठ गया है |  ऐसे बच्चों के सामने जीवन  यापन  की समस्या खड़ी हो गई है  | उन्होंने कहा कि इसलिए हमने फैसला किया है कि ऐसे बच्चे जिनके परिवार से पिता का साया उठ गया, कोई कमाने वाला नहीं बचा, ऐसे परिवारों को 5 हजार रुपये प्रति माह पेंशन दी जाएगी  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 May 2021

 Narayan Tripathi

मैहर को 27 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर  शीघ्र मिलेंगे     मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने  अपने वादे के मुताबिक 33 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर अस्पताल को दिए |  त्रिपाठी  27 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर अस्पताल को और देंगे  | कोरोना महामारी के इस दौर में चारों तरफ ऑक्सीजन को लेकर मची  अफरा-तफरी के बाद  विधायक नारायण त्रिपाठी ने  सिविल अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यकता को महसूस करते हुए 60  कंसंट्रेटर देने की घोषणा भी की  |  त्रिपाठी  ने अपने  वादे के अनुसार   33 कंसंट्रेटर सोपते हुए   कहा कि शीघ्र ही 27 कंसंट्रेटर और अस्पताल को प्रदान किए जाएंगे  |  उन्होंने कहा कि आम जनमानस के सहयोग से लगने वाले ऑक्सीजन प्लांट के लिए नहीं धन संग्रह का कार्य जारी है  | भविष्य में कोई भी ऐसी बीमारी ईश्वर करे ना आए और यदि आती भी है तो उसके लिए हम पहले से ही तैयार हैं |  सिविल अस्पताल मैहर को आत्मनिर्भर अस्पताल बनाना  ही मेरा लक्ष्य है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 May 2021

 PPE Kit

प्रशासन का ध्यान नहीं संक्रमण का ख़तरा   सतना में कोविड केयर सेंटर के आसपास मेडिकल वेस्ट और पीपीई किट खुले में पड़े हैं  |  प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन की अनदेखी ऐसे में कोरोना संक्रमण को और बढ़ा सकती है |  सतना के  कोठी कोविड केयर सेंटर के बाहर खुले में पड़ी पीपीई किट व मेडिकल वेस्ट से  कोरोना  संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है | अस्पताल परिसर  के अंदर ही अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही लोगों को भारी पड़ सकती है  | अस्पताल के सफाई कर्मचारियों का कहना है  अस्पताल प्रबंधन द्वारा कोई व्यवस्था नहीं  की गए है इस  कारण  न साफ सफाई  हो ही है और न ही कोविड वार्ड साफ़ हो  पा  रहा है  | अस्पताल प्रबंधन ने सफाई कर्मचारियों  को मास्क तक उपलब्ध नहीं करवाए हैं  |  ही हो रहा कोविड वार्ड में पोछा | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 May 2021

 USHA THAKUR

शिवराज की मंत्री का कोरोना बचाव के लिए अजीब तर्क   पर्यटन मंत्री उषा  ठाकुर ने कोविड केयर सेंटर के शुभारंभ अवसर पर हम सबको मिलकर अपने अपने हिस्से का पर्यावरण शुद्ध करना होगा  | बस आप सब अपने खाते का पर्यावरण शुद्ध करें |   तीसरी लहर हिंदुस्तान को छू नहीं पाएगी  | उन्होंने कहा है कि कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए सभी को सुबह 10 बजे यज्ञ में आहुतियां डालनी है |  क्या यज्ञ में दो आहुतियां डालने से कोरोना दूर हो जाएगा  |  इस बारे में कई मत हो सकते हैं लेकिन मध्यप्रदेश की पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर का कहना है |  यज्ञ करना कोई कर्मकांड नहीं, बल्कि यज्ञ चिकित्सा है  |  इसलिए सभी आगे आएं और साथ में अपने हिस्से की दो-दो आहुतियां यज्ञ में डालें |   कोविड सेंटर से शुभारंभ अवसर पर मीडिया से चर्चा मंक मंत्री उषा ठाकुर ने कहा तीसरी लहर के लिए हम जागृत हैं और तीसरी लहर से भी निपट लिया जाएगा  |  बस आप सब अपने खाते का पर्यावरण शुद्ध करें  | तीसरी लहर हिंदुस्तान को छू नहीं पाएगी  | उन्होंने कहा है कि कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए सभी को सुबह 10 बजे यज्ञ में आहुतियां डालनी है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  12 May 2021

 Narottam Mishra

किसी भी माफिया को बक्शा नहीं जाएगा   गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन का गोरख धंधा करने वालों के साथ किसी प्रकार की रियायत नहीं बरती जाएगी  | कोई भी माफिया मध्यप्रदेश में बक्शा नहीं जाएगा |  नरोत्तम मिश्रा ने कहा  नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन   रैकेट को मध्य प्रदेश की पुलिस ने ही पकड़ा है  |  जेल में बंद उस अपराधी को मध्य प्रदेश की पुलिस मांग कर यहां लाएगी और उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी |  यह   शिवराज सिंह चौहान की सरकार है और इसमें किसी भी माफिया को किसी भी तरह से बख्शा नहीं जाएगा  | मिश्रा ने कहा  जब-जब देश में आपदा और संकट की घड़ी आई है , संघ और उसके सभी प्रकल्प  जनता के बीच , जनता के साथ खड़े हुए हैं  |  कोरोना के इस संकट काल में सेवा भारती ने रिकॉर्ड कोविड केअर सेंटर पूरे देश में बनाए हैं  |  मिश्रा ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कांग्रेस सिर्फ टीवी और ट्विटर तक ही सीमित रह गई है | विगत दिनों हुए 5 राज्यों के चुनाव परिणाम भी बताते हैं कि जनता ने भी उन्हें इसी लायकसमझा हैं | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  12 May 2021

 Stone pelting

नगर निगम की टीम पर भी किया पथराव सब्जी विक्रेताओं की भीड़ हटाने गई थी टीम     ग्रामीणों ने पुलिस और नगर निगम की टीम पर पथराव कर दिया   | पुलिस और नगर निगम की टीम कोरोना गाइडलाइन के चलते सब्जी विक्रेताओं की भीड़ को हटाने गई थी | . जिसके विरोध में भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठे हो गए और पथराव शुरू कर दिया |  सिंगरौली जिले में ग्रामीणों और पुलिस वालों के बीच आये दिन झड़प की घटनाये सामने आ रही हैं | ऐसी ही एक और घटना सामने आई हैं |   मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के हिर्रवाह गांव का है  | टोटल लॉकडाउन में कोरोना की गाईडलाईन का उलंघन करके ग्रामीण सब्जी बेच रहे थे  | कुछ ग्रामीणों पर जब पुलिस ने नगर निगम की टीम के साथ सख्ती दिखानी शुरू की ,  तो  ग्रामीणों ने नगर निगम की टीम के साथ पहुँची पुलिस और पुलिस के वाहनों पर पथराव करना शुरू कर दिया  | भारी संख्या में ग्रामीणों को पथराव करता देख पुलिस ने वहाँ से निकल गए  |   ग्रामीणों  का कहना हैं की  पुलिस आरक्षक द्वारा एक महिला के साथ मारपीट की गई थी | जिससे गुस्सए ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव शुरू किया था  |  इस पथराव में बूढ़े बच्चे बुजुर्ग महिला सभी शामिल थे और वे सब पुलिस व् नगर मिगम की गलत तरह से की जा रही कार्यवाही का विरोध कर रहे थे  |  घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने घटनास्थल जाकर मामले कीजानकारी ली  | और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है  ,तो वही  कोतवाली पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है |  इस घटना के बाद कांग्रेस के युवा नेता प्रवीण सिंह चौहान ने कहा कि घटना निंदनीय है  | साथ ही उन्होंने कहा कि प्रशासन को जनता के साथ नरमी से पेश आना चाहिए  | उन्होंने यह भी कहा कि दिनों पूर्व भाजपा के धरना प्रदर्शन पर प्रशासन ने कुछ कार्यवाही नहीं की  | इसलिए ऐसी घटनाएं उसकी प्रतिक्रिया हो सकती है | हालांकि उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी चल रही है  | . इस समय सभी को पुलिस व प्रशासन का सहयोग  करना चाहिए |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 May 2021

 Jugul Kishore Bagri

राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई   रैगांव विधायक जुगुल किशोर बागरी को  राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई  | कोरोना संक्रमित बागरी का सोमवार को भपाल में इलाज के दौरान निधन हो गया था  | कोरोना प्रोटोकॉल के तहत ही उनका अंतिम संस्कार किया गया  |  जुगुल किशोर बागरी  को  उनके गृह ग्राम बसुधा में बड़े बेटे पुष्पराज बागरी ने दी मुखाग्नि  दी  | इस मौके पर  विधानसभा अध्यक्ष अध्यक्ष गिरीश गौतम सहित एक दर्जन से ज्यादा विधायक उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे  | भाजपा के पूर्व मंत्री व रैगांव विधायक जुगुल किशोर बागरी का कोरोना प्रोटोकाल के तहत  अंतिम संस्कार किया गया  |   रैगांव विधानसभा से पांच बार के विधायक व क्षेत्र में कक्का नाम से मशहूर जुगुल किशोर को समर्थकों ने अपने अपने घरों से ही श्रद्धांजलि अर्पित की  | वहीं राज्य सरकार की ओर से विधानसभा अध्यक्ष अध्यक्ष गिरीश गौतम ने पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी | इसके बाद पुलिस की टीम ने हर्ष फायर कर सशस्त्र सलामी दी |  फिर राजकीय सम्मान के साथ उन्हें  अंतिम विदाई दी गई  | विधायक जुगुल किशोर बागरी के निधन के बाद बड़े बेटे ने भाजपा समर्थकों व क्षेत्र के लोगों से अपील की थी कहा कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए अपने अपने घरों में रहते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करें  | अंतिम संस्कार में केवल परिवार जन ही उपस्थित रहे  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 May 2021

 Employee misbehavior

स्वास्थ्य विभाग के फार्मासिस्ट की अभद्रता   स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा मरीजों के साथ दुर्व्यवहार के किस्से अक्सर सामने आते रहते है  | अब खबर सिवनी से है जहाँ स्वास्थ्य विभाग के फार्मासिस्ट ने महिलाओं के साथ अभद्रता की और इंग्जेक्शन लगाने के पैसे भी  मांगे  |  धूमा में स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ फार्मासिस्ट कैलाश डेहरिया  पर  महिलाओं ने  बदतमीजी करने  और पैसे लेकर इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है |  आरोप है  फार्मासिस्ट ने  ग्राम के कोटवार के साथ  भी की गाली गलौज की  | कुछ महिलाओं ने आरोप लगाया है की  फार्मासिस्ट  द्वारा कुत्ते के काटे के   इंजेक्शन लगाने पर  900 रूपये  की डिमांड करता है  | जब इस संबंध में कुछ  महिलाएं  धूमा स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ डॉक्टर  से अनुरोध किया तब जाकर कैलाश डेहरिया ने इंग्जेक्शन लगाया  | कई  महिलाओं ने  फार्मासिस्ट के खिलाफ  धूमा थाना पहुंचकर ज्ञापन देकर थाना प्रभारी  के साथ  प्रशासन से आग्रह  किया है कि फार्मासिस्ट को धूमा से हटाया जाए |  नहीं  तो लोगों को उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होना पडेगा  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 May 2021

 Narottam Mishra

ब्लैक मार्केटिंग वालों के लिए रासुका   गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा  ने कहा कोरोना संक्रमण काल में  कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ रासुका की कार्यवाही की जा रही है | ऐसे लोगों के मकान दूकान भी जमींदोज किये जाएंगे  |  मध्यप्रदेश सरकार के प्रवक्ता और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कोरोना काल में ब्लैक मार्केटिंग करने वालों के लिए रासुका की कार्रवाई की जा रही है| औरसिर्फ रासुका की नही बल्कि मकान,दुकान भी जमीदोज किए जाएंगे | राहुल गाँधी के ट्वीट पर उन्होंने कहा इतना बड़ा नेता तुकबंदी करेगा तो दुख  होगा |  ,न राहुल न कमलनाथ  कोई फील्ड मे नहीं जा रहे  |  मिश्रा ने बताया   10 मई को 15.97 पॉजिविटी रेट हो चुकी है | अभी भी पॉजिविटी रेट घटाने की लगातार कोशिश हो रही है| .64.3 फीसदी लोग होम आईसोलेशन से स्वस्थ हुए हैं | किसी भी कीमत मे संक्रमण की चैन को तोड़ने का सरकार का प्रयास है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  10 May 2021

 Kamal Patel

लोगों को जागरूक करें, मेडिकल किट करें वितरित     किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये  होशंगाबाद जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति की ब्लॉक व पंचायतवार  समीक्षा की | उन्होंने ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र के अधिकारी-कर्मचारियों को होशंगाबाद जिले को कोरोना से मुक्त कराने के लिए संकल्प दिलाया  ... कृषि मंत्री कमल  पटेल ने होशंगाबाद जिले की सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से ग्राम पंचायतवार कोरोना संक्रमण की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली |  उन्होंने अधिक संक्रमण वाली ग्राम पंचायतों के सचिव व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से चर्चा की | पटेल ने निर्देशित किया कि घर-घर सर्वे कर सर्दी ,जुकाम व बुखार के मरीजों को चिन्हित कर मेडिकल किट का वितरण कर तत्काल इलाज शुरू करवाएं |  उन्होंने कहा कि जनपद के मैदानी अमले द्वारा बाहर से आने वाले नागरिकों पर सघन निगरानी रखी जाए और उन्हें आवश्यक रूप से क्वॉरेंटाइन करें  | अधिक संक्रमण वाले गाँव में विशेष कैंप कर मेडिकल किट वितरित करें  |  कमल पटेल ने कहा कि 5 से अधिक कोरोना प्रकरण वाले गाँवों और कस्बों में जिला व ब्लॉक स्तर की मेडिकल टीम के माध्यम से विशेष कैंप आयोजित कर डोर-टू-डोर सर्वे एवं मेडिकल किट का वितरण किया जाए |   ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर सैनिटाईजेशन किया जाना भी सुनिश्चित करें |उन्होंने कहा ऐसे में जन-जागरूकता के साथ कड़ाई भी अत्यावश्यक

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  10 May 2021

 Faith Sarang

बच्चों को बचाने के लिए मध्य प्रदेश में बनेंगे आइसीयू   कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए राज्य सरकार ने रूपरेखा तैयार कर ली है |   इसमें नवजात और बच्चों को संक्रमण से बचाने पर विशेष ध्यान दिया गया है  | प्रदेश में इनके लिए मेडिकल कॉलेज के अस्पतालों में आइसीयू वाले 360 बिस्तर तैयार किए जाएंगे | इसी कड़ी में भोपाल के हमीदिया अस्पताल में 50 बिस्तर का बच्चों का आइसीयू तैयार किया जाएगा |  यह जानकारी चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग द्वारा ली गई बैठक में दी गई  |  विशवास सारंग ने  वीडियो कांफ्रेंस के जरिये प्रदेश के 13 शासकीय मेडिकल कॉलेज एवं उनके कोविड अस्पतालों के चिकित्सकों एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों के साथ कोरोना की तीसरी लहर की रोकथाम एवं उपचार पर चर्चा  की |   सारंग ने बताया कि बच्चों के उपचार के लिए दवाइयों और इंजेक्शन के इंतजाम किए जा रहे हैं |  उन्होंने अधिकारियों को इस दिशा में तत्परता से काम करने के निर्देश दिए  |  मंत्री विश्वास सारंग  ने कहा तीसरी वेव की तैयारी हमने शुरू करदी है  | जैसी सम्भावना है कि बच्चों पर इसका असर होगा, इसलिए बच्चों  के लिए  आईसीयू बनाये जा रहे हैं | पूरे प्रदेश में आईसीयू के 11 हज़ार और बिस्तर बढ़ाये जा रहे हैं  | आयुष्मान कार्ड का लाभ लेने असप्तलों में हेल्प डेस्क बनाई गई है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  10 May 2021

  Massacre

डॉक्टर की पत्नी ने जहर , करेंट देकर की हत्या   छतरपुर पुलिस ने  चर्चित मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ नीरज पाठक हत्याकांड की गुत्थी सुलझा दी है  | डॉक्टर  पाठक की हत्या के मामले में पुलिस ने उनकी पत्नी काे गिरफ्तार किया है | बताया जा रहा है डॉक्टर पाठक की पत्नी ने पहले उनको खाने में जहर दिया  |  उसके बाद उनको करेंट लगाकर मौत की पुष्टि की   |  पुलिस ने नीरज पाठक हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि  | आरोपी ममता पाठक ने स्वीकार किया है कि उसने नीरज पाठक के खाने में जहरीला पदार्थ मिलाया | जिसके बाद नीरज पाठक की मौत हो गई|   इसके बाद  बिजली का एक्सटेंशन बोर्ड  से नीरज काे करंट लगाया  | नीरज की मौत होने के बाद वह अपने बेटे को लेकर झांसी गई | रास्ते में बेतवा नदी में वह एक्सटेंशन बोर्ड फेंक दिया  | और  दाे दिन तक शव काे रखे रहने दिया | ताकि जहर से मरने की पुष्टि ना हो |  इसके बाद पुलिस काे सूचना दी  | जिसकी वजह से रिपोर्ट में जहर से मौत होना नहीं   बताया गया |  गौरतलब है की  ममता पाठक और उनके पति नीरज पाठक के बीच पिछले 11 साल से विवाद चल रहा था |  वे दोनों अलग रहते थे  | लेकिन कुछ दिनों पूर्व ही वे फिर से एक साथ रहने लगे थे |  ममता पाठक अपने पति के चरित्र पर संदेह करती थीं | इसी को लेकर पिछले11 साल में दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ तीन बार पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी | नीरज पाठक की मौत के पहले ममता पाठक ने उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली थी |  जिसमें डा नीरज पाठक पर उन्हें व उनके बेटे काे जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया था |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 May 2021

Remedicivir Injection

मंत्री  के बेटे पर इंजेक्शन बेचने का आरोप   कोरोना के इस दौरा में प्रदेश भर में लगातार जीवन रक्षक माने जाने वाले रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी देखी गई  | वही  इस बीच कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने इंदौर के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट के बेटे पर इंजेक्शन बेचने का आरोप लगाया हैं |  विधायक शुक्ला ने कहा की तुलसी सिलावट के परिवार के लोग कोरोना के इस भीषण दौर में इंजेक्शन बेचने का कार्य कर रहे हैं |   विधायक संजय शुक्ला ने कहा कि इंदौर  के सभी श्मशान घाट में लाशें जल रही हैं  | लेकिन  प्रभारी मंत्री चूड़ी पहन कर घर में बैठे हुए हैं |  जिन अस्पतालों के दौरे वे कर रहे हैं |  उन्हें भी वे चालू नहीं करवा पाए | . शुक्ला  ने कहा की प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट  आम लोगों को इंजेक्शन मुहैया नहीं करा पा रहे  | शुक्ला ने आरोप लगाते हुए कहा की |  तुलसी सिलावट के बेटे  चिंटू सिलावट अपने घर से इंजेक्शन बेच रहे हैं  | और  ऐसी ही शिकायतें अन्य विधायकों और भाजपा नेताओं को लेकर भी मिल रही हैं  | ये लोग घरो से महगे और आवश्यक इंजेक्शन ऊँचे दामों में बेच रहे  |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 May 2021

Remedicivir Injection

मंत्री  के बेटे पर इंजेक्शन बेचने का आरोप   कोरोना के इस दौरा में प्रदेश भर में लगातार जीवन रक्षक माने जाने वाले रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी देखी गई  | वही  इस बीच कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने इंदौर के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट के बेटे पर इंजेक्शन बेचने का आरोप लगाया हैं |  विधायक शुक्ला ने कहा की तुलसी सिलावट के परिवार के लोग कोरोना के इस भीषण दौर में इंजेक्शन बेचने का कार्य कर रहे हैं |   विधायक संजय शुक्ला ने कहा कि इंदौर  के सभी श्मशान घाट में लाशें जल रही हैं  | लेकिन  प्रभारी मंत्री चूड़ी पहन कर घर में बैठे हुए हैं |  जिन अस्पतालों के दौरे वे कर रहे हैं |  उन्हें भी वे चालू नहीं करवा पाए | . शुक्ला  ने कहा की प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट  आम लोगों को इंजेक्शन मुहैया नहीं करा पा रहे  | शुक्ला ने आरोप लगाते हुए कहा की |  तुलसी सिलावट के बेटे  चिंटू सिलावट अपने घर से इंजेक्शन बेच रहे हैं  | और  ऐसी ही शिकायतें अन्य विधायकों और भाजपा नेताओं को लेकर भी मिल रही हैं  | ये लोग घरो से महगे और आवश्यक इंजेक्शन ऊँचे दामों में बेच रहे  |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 May 2021

Reflex campaign

टीकाकरण जागरूकता को लेकर चलाया अभियान     कोरोनाकाल में ऑक्सीजन की कमी ना हो इसके लिए अब युवा आगे आ रहे हैं  | लखनादौन में युवाओं ने खुद राशि इकट्ठी कर  ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की |  और  ऑक्सीजन सिलेंडर को जरूरतमंद लोगों तक पहुँचाया  |  कोरोना महामारी के इस दौर में  पूरे देश मे ऑक्सीजन की कमी के चलते कोरोना पीड़ित दम तोड़ रहे हैं  |  वहीं लखनादौन में  धूमा के कुछ युवाओं ने सोशल  मीडिया ग्रुप ' हमे ये जंग जीतना है ' के माध्यम से करीब सवा लाख की राशि एकत्रित  की  | और  इस राशि से ऑक्सीजन की व्यवस्था  कर ली  | इतना ही नही, इस काम को अंजाम देने के लिए युवाओं ने एक सहायता केंद्र भी खोला है |  इसके साथ ही  युवाओं ने सहायता राशि से उप नगर धूमा और घोघरी कला को सेनेटाइज भी किया |  इस ग्रुप के द्वारा जन जागरूकता अभियान चला कर लोगो को वेक्सीन के प्रति जागरूक किया जा रहा है  | इस अभियान में धूमा थाना प्रभारी राहुल बघेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 May 2021

 Narottam Mishra

कमलनाथ सिर्फ भय और भ्रम फैलाते हैं   एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा  यह सच है कि कमलनाथ जी ने बहुत आदेश निकाले, लेकिन ट्रांसफर उद्योग को छोड़कर उनका एक भी आदेश अमल में नहीं आया |  मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री  कमलनाथ को झूठ बोलने की मशीन बताया |    गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के निशाने पर कांग्रेस नेता पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ हैं |  मिश्रा ने कहा  कोई एक किसान बता दें, जिसका 2 लाख का कर्ज माफ हुआ हो |  कोई एक बेरोजगार को बता दो जिसे बेरोजगारी भत्ता दिया हो |  मैं आपका अभिनंदन करूंगा  | यदि आपको झूठ बोलने और भ्रम-भय फैलाने की मशीन देखना हो, तो कमलनाथ जी के बयान लीजिये  | कमलनाथ के आदेश केवल फाइलों तक सीमित थे और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आदेश जनता तक सीमित रहते हैं  |  गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि  कमलनाथ जी का एक बयान आया है कि आयुष्मान योजना के संबंध में आदेश उन्होंने दिये थे |  ये कैसा आदेश था, जिससे एक व्यक्ति को इलाज नहीं मिला  | डॉ. मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कभी अपने आप को भगवान नहीं माना, वह हमेशा कहते हैं कि मध्यप्रदेश मेरा मंदिर है, साढ़े सात करोड़ जनता भगवान है और शिवराज इसका पुजारी है  | डॉ. मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ जी आपकी जानकारी अधूरी है, आयुष्मान योजना प्रधानमंत्री   नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व  वाली केंद्र सरकार ने लागू की थी, जिसमें 60-40 प्रतिशत राशि का अनुपात था  | डॉ. मिश्रा ने कहा कि एक बार फिर कमलनाथ प्रदेश में भ्रम के माध्यम से भय फैलाने का काम कर रहे हैं  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 May 2021

 Narottam Mishra

कमलनाथ सिर्फ भय और भ्रम फैलाते हैं   एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा  यह सच है कि कमलनाथ जी ने बहुत आदेश निकाले, लेकिन ट्रांसफर उद्योग को छोड़कर उनका एक भी आदेश अमल में नहीं आया |  मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री  कमलनाथ को झूठ बोलने की मशीन बताया |    गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के निशाने पर कांग्रेस नेता पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ हैं |  मिश्रा ने कहा  कोई एक किसान बता दें, जिसका 2 लाख का कर्ज माफ हुआ हो |  कोई एक बेरोजगार को बता दो जिसे बेरोजगारी भत्ता दिया हो |  मैं आपका अभिनंदन करूंगा  | यदि आपको झूठ बोलने और भ्रम-भय फैलाने की मशीन देखना हो, तो कमलनाथ जी के बयान लीजिये  | कमलनाथ के आदेश केवल फाइलों तक सीमित थे और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आदेश जनता तक सीमित रहते हैं  |  गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि  कमलनाथ जी का एक बयान आया है कि आयुष्मान योजना के संबंध में आदेश उन्होंने दिये थे |  ये कैसा आदेश था, जिससे एक व्यक्ति को इलाज नहीं मिला  | डॉ. मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कभी अपने आप को भगवान नहीं माना, वह हमेशा कहते हैं कि मध्यप्रदेश मेरा मंदिर है, साढ़े सात करोड़ जनता भगवान है और शिवराज इसका पुजारी है  | डॉ. मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ जी आपकी जानकारी अधूरी है, आयुष्मान योजना प्रधानमंत्री   नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व  वाली केंद्र सरकार ने लागू की थी, जिसमें 60-40 प्रतिशत राशि का अनुपात था  | डॉ. मिश्रा ने कहा कि एक बार फिर कमलनाथ प्रदेश में भ्रम के माध्यम से भय फैलाने का काम कर रहे हैं  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 May 2021

 Ruckus on display

कोरोना नियमों के उलंघन का लगाया आरोप   बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद टीएमसी  के सत्ता में आने पर भाजपा नेताओं के ऊपर हो रहे हमले और  हत्याओं के विरोध में सिंगरौली में  भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया |  जिसे  लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने इसे कोरोना गाइडलाइन का उलंघन बताया | बंगाल में भाजपा पर हो रहे हमले को लेकर सिंगरौली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध जताया | जिसमे भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल , सांसद रीती पाठक सहित सभी विधायकों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया |  भाजपा के इस सांकेतिक प्रदर्शन पर विपक्षी पार्टी के नेताओं कांग्रेस और  आम आदमी पार्टी  ने इसे सत्ता पक्ष द्वारा कोरोनागाईड लाइन का उलंघन बताया |   विपक्षी पार्टियों ने आरोप लगाया की  भाजपा के नेताओं ने सरेआम प्रदर्शन करके कोरोना नियमों की धज्जियां  उड़ाई  है | इसलिए जिला प्रशासन को इन नेताओं के ऊपर  कार्यवाही करनी चाहिए. |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 May 2021

 Kamal Patel

कमल पटेल : संकट के समय सेवाभाव से उपचार हो   कृषि मंत्री कमल पटेल ने  कहा की मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत किसानो के खाते में पंद्रह सौ करोड़ रुपये डाले जाएंगे |  आपदा के समय मे यह राशि किसानों के लिए संजीवनी का कार्य करेगी  |  कमल पटेल ने कहा की मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना अंतर्गत 1500 करोड़ रुपए की राशि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान किसानों के खातें में अंतरित करेंगे  | उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज  का प्रदेश के किसानों की ओर से आभार व्यक्त किया  | कमल पटेल ने  बैतूल , हरदा और होशंगाबाद के निजी अस्पताल संचालकों से  अनुरोध किया की  |  कोरोना गाइडलाइन के अनुसार ही मरीजों से राशि लें  |  तीनों जिलों के कलेक्टरों को निर्देशित किया गया है कि शिकायत आने पर तुरंत जांच करें  | और दोषी पाए जाने पर जुर्माना करें  |   संकट का समय है अस्पताल सेवा भाव से उपचार करें  |  प्रशासन को सख्ती पर मजबूर ना करें  | इस मौके पर बैतूल में शिकायत प्राप्त होने पर एक मरीज को अस्पताल से 25 हजार वापस  दिलवाए गए|   साथ ही अस्पताल पर 25 हजार रुपए का जुर्माना भी किया गया  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 May 2021

 Police marketing dispute

लॉकडाउन के दौरान सब्जी बेचने पर विवाद    सिंगरौली में  जियावन देवसर के बाजार में पुलिस और व्यापारियों  के बीच संघर्ष हुआ  |  टोटल लॉक डाउन और प्रतिबंध के बावजूद   मुख्य बाजार में सुबह सब्जी, फल और अन्य दुकाने खुली रहती हैं |  जिसको लेकर पुलिस ने कार्यवाई की | इसी दौरान व्यापारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई  |  बताया जा रहा है की   लॉक डाउन के बीच  सुबह 10 बजे जियावन थाने की पुलिस टीम ने दुकानों को बंद कराना चालू किया | इसी बीच सब्जी विक्रेता के साथ  पुलिस ने गाली गलौच शुरू कर दी  | जिसके बाद व्यापारी  और उसके परिजनों ने पुलिस वाहन को घेर लिया  | और पुलिस वालों पर हमला कर दिया | हमला होते देख पुलिसवाले वहां से भाग खड़े हुए  |  उसके बाद सूचना पर तहसीलदार, पटवारी, और पुलिस टीम वहाँ फिर पहुँची | व्यापारी  और उसके परिजनों के साथ मारपीट की|  जिसके बाद पूरे बाजार में तनाव की स्थिति बन गई |  इस कार्यवाई को लेकर  कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह ने इसे गलत बताते हुए कहा की | जब भाजपा के लोग प्रदर्शन करते हैं तब प्रशासन कोरोना नियमों की दुहाई नहीं देता | प्रशासन पक्षपात कर रहा है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 May 2021

 Narottam Mishra

12 हजार नए केस सामने आए  और 13 हजार ठीक हुए हैं   मध्य प्रदेश के  गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जवान सड़क पर हैं, इस समय जवान की हौसला अफजाई में सरकार की तरफ से कोई कमी नहीं आ रही है |  आज हम ने तय किया है जो टीआई है उन्हें एसडीओपी बनवाएंगे 160 प्रमोशन होंगे  |  आज कोरोना की रिपोर्ट में 12 हजार नए केस सामने आए हैं और 13 हजार ठीक हुए हैं  | देश दूसरे राज्यों की तुलना में सुधार के मामलों में मध्य प्रदेश 7 नंबर पर है  | रिकवरी रेट 85 प्रतिशत हो  गया है  |  गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कह  मध्य प्रदेश में 85 हजार कोरोना के एक्टिव मरीज हैं, प्रदेश में 50 हजार प्रति दिन टेस्ट कर रहे हैं  |  सोमवार को 64 हजार टेस्ट का रिकार्ड बना है |   होम आइसोलेशन वाले 99 प्रतिशत लोगों को मेडिकल किट दे रहे हैं |  आज प्रदेश में 541 मेट्रिक टन आक्सीजन उपलब्ध होगी | एमपी में रिकवरी रेट 85 प्रतिशत हो  गया है  |  नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ के वैक्सीन वाले बयान पर कहा कि हमें कोसने वालो राजनीति करने वालों आप बता दो कहां से लाएंगे कुछ भी कर लो, कांग्रेस आलोचना करेगी  | पहले भी भ्रम फैला रहे थे  |  पीड़ित लोगों की सेवा करने वाला एक भी काम नहीं किया कांग्रेसियों ने  |  सरकारी अस्पतालों में सब कुछ नि:शुल्क है |  निजी अस्पतालों में जहां लूट हो रही है वहां जांच होगी  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 May 2021

 SDOP Action

कोरोना गाइड लाइन का करें पालन   कोरोना के लगातर बढ़ते मामलों को लेकर  मैहर में प्रशासन अब सख्त हो गया है | प्रशासन ने बेवजह सडकों पर घूम रहे लोगों पर कार्यवाई की | और कोरोना गाइड लाइन का पालन करने की समझाइश दी |  कोरोना की खतरनाक दूसरी लहर  के बावजूद लोग अपनी से बाज नहीं आ रहे |  जिसको लेकर प्रशासन को सख्ती बरतनी पड़  रही है  | मैहर में एसडीओपी हिमाली पाठक ने  ताबड़तोड़ कार्यवाही की  | और गली में घूम रहे लोगों का  डंडे से स्वागत किया |  कटरा बाजार सहित  घंटाघर चौराहे  पर  घूम रहे लोगों को ड्रोन के माध्यम चिन्हित किया गया |  और उनकी धर पकड़ कर कार्यवाई की गई|  इस मौके पर  एसडीएम सुरेश अग्रवाल,तहसीलदार मानवेंद्र सिंह,  टी आई विद्याधर पांडे सहित पुलिस बल मौजूद रहा   | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 May 2021

 Military killing

जमीन विवाद के चलते की गई हत्या   सतना में जमीन विवाद के चलते एक  रिटायर फौजी की गोली मार कर  हत्या कर दी गई  | पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू  कर दी है |  अमरपाटन थाना के त्योंधरी गांव में जमीनी विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई | मृतक पंचराज सिंह 1 साल पूर्व ही सेना से रिटायर होकर गांव लौटे थे  | जमीन को लेकर चचेरे भाई संतोष सिंह से उनका  विवाद चल रहा था  | बताया जा रहा है कि पंचराज  सिंह  अपना खेत देखने गए थे | तभी  घर लौटते वक़्त  खटखरी गांव के पास घात लगाए बैठे आरोपियों ने उन्हें गोली मार दी |  जिससे उनकी मौत हो गई |   घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 May 2021

 hangaama

मरीजों के अटेंडरों के साथ गाली गलौज ,मारपीट   ग्वालियर में जूनियर डॉक्टर्स  का अस्पताल परिसर में हंगामा करने का वीडियो सामने आया है | जूनियर डॉक्टरों ने  मरीजों के अटेंडरों के साथ  गाली गलौज और मारपीट की   |  घटना कमलाराजा अस्पताल के थर्ड फ्लोर स्थित कोविड वार्ड की बताई जा रही  है | मरीज की मौत के बाद डॉक्टर्स ने अटेंडर्स के साथ मारपीट की  | डॉक्टर्स ने एक युवती को भी बुरी तरह से पीटा |  जिसका वीडियो एक मरीज ने बना लिया | वीडियो में साफ़ तौर पर देखा जा सकता है  की जूनियर डॉक्टर्स के हाथ में  डंडा है |  और वे  किस तरह अभद्रता और मारपीट कर रहा है | जूनियर डॉक्टर्स महिला कोविड  वार्ड में लोगों को डरा  धमका रहे हैं | घटना के बाद  अस्पताल परिसर में  पुलिस बल तैनात कर दिया है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 May 2021

 Win Damoh defeat

कांग्रेस के  टंडन ने भाजपा के राहुल  लोधी  को हराया हार के लिए भाजपा के लोधी ने मलैया को बताया जिम्मेदार   दमोह विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी को करारा झटका लगा है |  कांग्रेस के अजय टंडन ने भाजपा के राहुल सिंह लोधी को जब सत्रह हजार से ज्यादा वोटों से हराया तो लोधी ने अपनी हार के लिए बीजेपी के दिग्गज नेता जयंत मलैया क हार के लिए जिम्मेदार ठहरा दिया |  अब बीजेपी में इस हारको लेकर घमासान मच गया है | दमोह विधानसभा उपचुनाव की मतगणना  के बाद  कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन ने 17 हजार 89 वोटों से जीत दर्ज की | लेकिन कांग्रेस की इस जीत ने भाजपा का पारा चढ़ा दिया है  | भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी को लगता है उन्हें भाजपा ने ही हरवा दिया है | राहुल ने अपनी हार का ठीकरा भजपा नेता मलैया पर फोड़ दिया है | वैसे ये हकीकत भी है दमोह में जीत के लिए कांग्रेस को ज्यादा प्रयास नहीं करने पड़े  | कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आये राहुल लोधी से एक तो कोंग्रेसी नाराज थे | ऐसे में  भाजपा के लोग इस पैराशूट वाले प्रत्याशी को झेल ही नहीं पाए | ऐसे में मलैया की नाराजगी ने बजपी के सारे समीकरण बदल दिए | और बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा  |  कांग्रेस के अजय टंडन ने पहले राउंड से  भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह पर बढ़त बनाई  | इसके बाद जितने भी राउंड हुए, ज्यादातर में कांग्रेस प्रत्याशी अपनी बढ़त बनाए रहे  | भाजपा की गलतियों के चलते  दो बार चुनाव लड़ चुके अजय टंडन को तीसरी बार विधायक बनने का मौका मिल गया  |  इस चुनाव में कांग्रेस ने बिकाऊ और भाजपा ने विकास का नारा दिया  | दमोह उपचुनाव के नतीजों को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने कहा कि यह थोपा हुआ चुनाव था | मतदाताओं ने साफ संदेश दे दिया है कि धनबल से चुनाव नहीं जीते जाते हैं |  हमारा मुकाबला धनबल, प्रशासन, चुनाव आयोग से था |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 May 2021

 Shivraj Singh Chauhan

प्रदेश में अधिमान्य पत्रकार होंगे  फ्रंटलाइन वर्कर     पत्रकारों की मांग पर मध्यप्रदेश सरकार ने पत्रकारों को कोरोना काल में  फ्रंटलाइन वर्कर मान लिया है | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  सभी अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों को   फ्रंटलाइन वर्कर घोषित करने का फैसला किया है| सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारे पत्रकार मित्र कोविड के खतरनाक काल में अपनी जान जोखिम में डाल कर अपने धर्म का निर्वाह कर रहे हैं | मध्य प्रदेश में सभी अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों को हमने फ्रंटलाइन वर्कर घोषित करने का फैसला किया है | दमोह उपचुनाव में भाजपा को मिली हार पर उन्होंने कहा कि हालातों और समीकरण से दमोह में हारे, हमारा ध्यान कोरोना की रोकथाम में था |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 May 2021

 Jyotirlinga Mahakal

महाकाल से की गई कोरोना समाप्त करने की प्रार्थना   कोरोना महामारी के निवारण के लिए ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में  एकादश अतिरुद्र अभिषेकात्मक महामृत्युंजय अनुष्ठान शुरू हुआ  | मंदिर प्रबंध समिति द्वारा आयोजित दिव्य अनुष्ठान में 11 दिन तक 76 ब्राह्मण रुद्र पाठ करेंगे  | 19 अप्रैल को अनुष्ठान की पूर्णाहुति पर महायज्ञ होगा  |  कोरोना के भयावह स्वरूप के सामने आने के बाद  बाबा महाकाल से प्रार्थना की जा रही है  | विश्व कल्याण के लिए  अतिरुद्र अनुष्ठान में महाकाल मंदिर के पुजारी  | पुरोहित काल के अधिपति देव महाकाल से कोरोना संक्रमण समाप्त करने की प्रार्थना कर रहे हैं |  एक दिन में 11 लघु रुद्र किए जाएंगे  | 11 लघु रुद्र करने पर एक महारुद्र अनुष्ठान पूर्ण होता है  | वहीं 11 महारुद्र अनुष्ठान पूर्ण होने पर अतिरुद्र अनुष्ठान की पूर्णाहुति होती है |  इस प्रकार 11 दिन तक एक-एक महारुद्र होगा  |  11 वें दिन अतिरुद्र की पूर्णाहुति पर यज्ञ किया जाएगा |  महाकाल के आँगन में व्याधि निवारण के लिए वेद मंत्रों से जड़ी, बूटियों की आहुति दी जा रही हैं |  अनुष्ठान के दौरान भगवान महाकाल की प्रसन्नता के लिए सहस्त्र कमल, बिल्व पत्र, गुलाब आदि अर्पित किए  जा रहे हैं | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 April 2021

 Shivraj Singh Chauhan

प्राइवेट अस्पताल , बड़ी बिल्डिंगों को लेगी सरकार   कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा की | कोरोना मरीजों के इलाज की पूरी व्यवस्था की जा रही है |  प्राइवेट अस्पताल और बिल्डिगों को भी लिया जा रहा है  | ताकि मरीजों इलाज सही ढंग से हो सके |  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने स्मार्ट सिटी में पौधरोपण किया  | इस दौरान उन्होंने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर चिंता जाहिर की |  शिवराज ने कहा लगातार कोरोना मरीज बढ़ रहे हैं  | जिसको देखते हुए एक लाख बेड  की व्यवस्था की जा रही है |  अब जो बड़ी बड़ी बिल्डिंग बनी है उनको भी अस्पताल बनाये जानी की प्रक्रिया चालू की गई है | सीएम  शिवराज ने कहा की  उन्होंने प्राइवेट अस्पतालों को भी लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है | . ताकि गरीबों का सही ढंग से इलाज हो सके |  शिवराज ने कहा की वे बनाई गई बिल्डिंगों को अस्पताल बनांयेंगे  | और उसमे सुविधा सरकार देगी | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 April 2021

 City tour

मास्क ,सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी   सिंगरौली में  कोरोना गाइड लाइन का पालन कराने प्रशासनिक अधिकारी दलबल के साथ  सडकों पर उतरे  | और लोगों को कोरोना गाइड लाइन का पालन करने की समझाइश दी |   कलेक्टर राजीव रंजन मीना  और पुलिस अधीक्षक  वीरेन्द्र कुमार सिंह  ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शहर की कोरोना व्यवस्था का जायजा लिया |  इस दौरान उनके साथ पुलिस और  नगर निगम अमला  मौजूद रहा |   इस दौरान उन्होंने लोगों को कोरोना की दूसरी लहर के बारे में बताया  | और कोरोना नियमों का पालन करने की अपील की | इस मौके पर लोगों को  भीड़भाड़ वाली जगहों पर ना जाने और मास्क का उपयोग करने की सलाह दी गई  |  वहीँ व्यापारियों को  भी सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का उपयोग करने की समझाइश दी गई  | इस मौके पर सभी यात्री बसों , और वाहनों की जांच की गई | पुलिस ने मास्क का उपयोग ना करने वालों पर चलानी कार्यवाई की |  सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना करने वाले व्यापारियों पर भी जुर्माना लगाया गया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 April 2021

 Shivraj Singh Chauhan

शिवराज :  सभी को साथ में लेकर चलना होगा   कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सीएम शिवराज ने कोविड मामलों की उच्च स्तरीय समीक्षा की  | और पूरे मध्यप्रदेश में सभी शहरों में शुक्रवार शाम 6 बजे से लेकर सोमवार सुबह 6 बजे  तक लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया  |  मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण  लगातार बढ़ता जा रहा है |  जिसको देखते हुए सीएम शिवराज ने पूरे प्रदेश में शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉक डाउन करने का निर्णय लिया है |  इसके साथ ही बड़े शहरों में कंटेनमेंट एरिया भी बनाने का निर्णय लिया गया है |  इस दौरान शिवराज ने कहा की कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए  | अस्पताल में बिस्तर की संख्या को बढ़ाकर 1 लाख किया जाएगा |  भोपाल में पीपुल्स और  जे के अस्पताल को लिया गया है | उन्होंने कहा निशुल्क उपचार में जंहा गुंजाइश है कसर नहीं छोड़ेंगे | भिलाई से ऑक्सीजन की सप्लाई शुरू कर दी गई है | इंजेक्शन भी खरीदे जा  रहे है | दवाइयों की कमी ना हो  इसका भी प्रबन्ध किया जाएगा | उन्होंने कहा आज देश में सवा लाख से ज्यादा मामले आए है  ... कई राज्यों कि हालात खराब है | सभी जिलों के  कलेक्टर सहित अधिकारियों से चर्चा की जायेगी  | कोरोना के इस समय में सभी को साथ में लेकर चलना होगा |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 April 2021

 BMC in crisis

ऑक्सीजन की आपूर्ति हुई बाधित , बच्चों को किया गया शिफ्ट  ऑक्सीजन के कारण बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में मचा हड़कंप   बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के सेंट्रल ऑक्सीजन सप्लाई केंद्र में ऑक्सीजन सप्लाई की नोजल में खराबी आने से  हड़कंप मच गया  | नोजल फटने  ऑक्सीजन सप्लाई बाधित हुई, जिससे गंभीर मरीजों की जान पर बन आई  | ऑक्सीजन न मिलने से एसएनसीयू, पीआइसीयू, एनआइसीयू में सप्लाई प्रभावित हुई, जिससे यहां भर्ती करीब 10 बच्चों को  जिला अस्पताल के एसएनसीयू में शिफ्ट किया गया |    ऑक्सीजन सप्लाई को लेकर प्रदेश के अधिकांश अस्पतालों के हालात विषम बने हुए हैं | ऐसे में बीएमसी परिसर में बने ऑक्सीजन प्लांट में लगे सिलेंडर के सप्लाई केंद्र की नॉजल में से धुआं निकलने के कारण  बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में सप्लाई ठप हो गई  | ऑक्सीजन नली में न जाकर बाहर निकल रही थी, जिस कारण बीएमसी के दूसरे विभागों में ऑक्सीजन की सप्लाई प्रभावित हुई |  बीएमसी में ही कोरोना के मरीजों को भर्ती किया गया है, जिनके लिए ऑक्सीजन बहुत जरूरी है |  बीएमसी प्रबंधन को जैसे ही पता चला कि अचानक ऑक्सीजन की सप्लाई प्रभावित हो गई है तो यहां कई अधिकारी तुरंत पहुंच गए और बीएमसी के डीन ने इसकी जानकारी ली  | ऑक्सीजन की सप्लाई प्रभावित होने के कारण यहां भर्ती बच्चाें को तुरंत बीएमसी से जिला अस्पताल में शिफ्ट करने की कार्यवाही की गई  |   बीएमसी प्रबंधन ने  एम्बूलेंस लगाकर बीएमसी के पीआइसीयू में भर्ती करीब 10 बच्चों को एहतियात के तौर पर जिला अस्पताल में शिफ्ट किया | सूत्रों का कहना है कि बीएमसी में बुधवार को कोरोना व शॉरी वार्ड में तीन लोगों की मौत भी हुई है, लेकिन फिलहाल बीएमसी इसकी जानकारी देने से बच रहा है | बीएमसी के ऑक्सीजन प्लांट में खराबी आने का यह कोई पहला मामला नहीं है,   करीब तीन से चार माह पहले भी ऐसी ही घटना होने के बाद देर रात बीएमसी से बच्चों को जिला अस्पताल में शिफ्ट किया गया था  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 April 2021

 Flag march

पुलिस का फ्लैग मार्च बनाई अस्थाई जेल    छतरपुर में भी कोरोना संक्रमण के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं  | मंगलवार को आई रिपोर्ट के अनुसार जिले में 12 कोरोना मरीज निकले | जिसके बाद प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है | प्रशासन ने कोरोना नियमों का पालन ना करने वालों के लिए अस्थाई जेल भी बना दी है |   इसके साथ ही कोरोना की जागरूकता के लिए फ्लैग मार्च भी निकाला गया |  छतरपुर शहर में  6 और एक साथ 12 मरीज मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन अलर्ट हो चुका है |  पुलिस ने  ब्लैक कमांडो के साथ फ्लैग मार्च निकालते हुए लोगों को मास्क एवं सोशल डिस्टेंस के लिए अलर्ट किया |  पुलिस द्वारा शहर के एकमात्र स्टेडियम बाबूराम चतुर्वेदी को अस्थाई जेल फिर से बनाया गया है  | जहाँ पर बगैर मास्क के घूमते लोगो को रखने की बात  एसपी सचिन शर्मा ने कही है | इतना ही नहीं फ्लैग मार्च के दौरान स्थानीय प्रशासन द्वारा उन दुकानों को सील किया गया |  जिनके दुकानदार और ग्राहक मास्क नहीं लगाए थे |  साथ ही सभी को हिदायत दी गई है कि बगैर मास्क के कोई भी घर से ना निकले  | दुकानदार भी मास्क का इस्तेमाल करें नहीं तो उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 April 2021

 Sohan Balmiki

बाल्मीकि :ट्रेन चलने के कारण बढे कोरोना के मरीज     छिंदवाड़ा में कोरोना के मामले लगातार  बढ़ते जा रहे है |  जिसको लेकर परासिया विधायक सोहन बाल्मीकि ने नागपुर से छिंदवाड़ा चलाई जा रही ट्रेन को बंद करने की बात कही |  इसके साथ ही लोगों से कोरोना नियमों का पालन करने की अपील की  |  विधायक सोहन वाल्मीकि ने  कोविड की बीमारी से बचने के लिए सेनेटाइजर और मास्क का उपयोग करने की लोगों को समझाइश दी  | और नागपूर से छिंदवाड़ा चल रही ट्रेन को बन्द करने की सीएम शिवराज सिंह चौहान से अपील की |  वाल्मीकि का कहना है की नागपुर से छिंदवाड़ा चलने वाली ट्रेन जबसे चालू हुई है |  कोरोना मरीजों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई  है | आवागमन के कारण जिला छिंदवाड़ा में भी कोरोना के लगातार केस  बढ़ते जा रहे हैं |  और मौते हो रही है  | सोहन वाल्मीकि ने इस विषय को लेकर   सोहन बाल्मीकि कलेक्टर से भी चर्चा की | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 April 2021

 Bidyut Sub Station

विद्युत् सब स्टेशन से ग्राहकों को मिलेगा लाभ   सिंगरौली में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअल माध्यम से विद्युत् सब स्टेशन का लोकार्पण किया  | सब स्टेशन खुलने के बाद  ग्राहकों को इसका लाभ मिल सकेगा  | इस  सब  स्टेशन के निर्माण होने से सभी स्टेशनों पर विद्युत् का भार कम पड़ेगा |  देवसर के  बरका में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअल के माध्यम से 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन का  लोकार्पण किया  | जिसमें देवसर विधायक सुभाष रामचरित वर्मा समेत कलेक्टर राजीव रंजन मीना , पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह के साथ कई अधिकारी और लोग  मौजूद रहे | कार्यक्रम  विधि-विधान से पूजा-अर्चना और  फीता काटकर किया गया |  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक सुभाष वर्मा ने कहा कि | शिवराज सरकार में अन्नदाता के साथ-साथ सभी उपभोक्ताओं को बिजली पर्याप्त मात्रा में मिल रही है |  इस स्टेशन के निर्माण होने से अन्य सभी स्टेशनों पर विद्युत का भार कम पड़ेगा  | साथ ही उपभोक्ताओं को गड़ई गांव विद्युत सब स्टेशन विद्युत की समस्याओं को लेकर नहीं जाना पड़ेगा | अब समस्याओं का निदान बरका सब स्टेशन में होगा  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 April 2021

 Collector Appeal

कोरोना नियमों का पालन ,टीकाकरण में करें सहयोग    कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सीहोर कलेक्टर अजय गुप्ता ने लोगों से कोरोना नियमों का पालन करने की अपील की |  इस दौरान उन्होंने कहा की लोग टीकाकरण में भी सहयोग करें  | कोरोना टीका ही कोरोना से बचने का एक माध्यम है  |  कोरोना के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं  |  जिसको लेकर  सीहोर कलेक्टर अजय गुप्ता ने लोगों से अपील करते हुए कहा की  | कोरोना से बचने के लिए सभी मास्क लगाएं  और कोरोना नियमों का पालन करें  |  सोशल डिस्टेंसिंग के साथ भीड़ भाड़ वाली जगहों में जाने से बचें  | उन्होंने कहा की जिनकी उम्र 45 से ऊपर है वे कोरोना टीका नियम अनुसार जरूर लगवाएं  |  कोरोना के टीके से ही कोरोना से बचा जा सकता है  | लोग टीकाकरण में सहयोग दें  |  जिससे कोरोना जैसी महामारी से निजात मिल सके | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 April 2021

 Vindhyapradesh maag

विंध्य प्रदेश को लेकर जन अस्मिता यात्रा   विंध्य प्रदेश बनाये जाने की मांग एक बार फिर उठने लगी है |  सिंगरौली में  पूर्व विधायक लक्ष्मण  तिवारी ने अपने समर्थको के साथ जन अस्मिता यात्रा निकाली | और पृथक विंध्य प्रदेश की मांग की  |  सिंगरौली में  जन अस्मिता यात्रा निकालकर  पूर्व विधायक ने केन्द्र सरकार और  राज्य सरकार से विन्ध प्रदेश बनाये जाने की मांग की | लक्षमण तिवारी ने कहा की  छोटे  छोटे  राज्य बन जाने पर उस क्षेत्र  का विकास होता है  | उन्होंने इसके लिए  तेलन्गाना , उत्तराखंड ,छत्तीसगढ़  और  झारखंड का उदाहरण दिया  | उन्होंने कहा की सिंगरौली जिले से बहुत बड़ा राजस्व प्रदेश को मिल रहा है |  लेकिन यहाँ बेरोजगारी चरम पर है   | यहाँ के लोगों के निवासियो को 70 प्रतिशत रोजगार चाहिये |  जो नहीं मिल रहा है | लक्ष्मण तिवारी ने कहा की विन्ध्य प्रदेश की राजधानी रीवा थी  | रीवा सेन्टर मे है इसी लिये विन्ध्य प्रदेश की राजधानी रीवा को फिर से बनाया जाना चाहिए |              

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 April 2021

 the killing

तड़के करीब 4 बजे पति-पत्नी की हत्या कर दी गई   अलीपुरा  के करारा गांव में  एक भाई ने अपने भाई और भाभी की हत्या कर दी | पुलिस मामले की जांच में जुट गई है | पुलिस का मानना है जमीनी विवाद में इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया है  |  पुलिस काे प्राथमिक पड़ताल में पता चला है कि करारा निवासी दीनदयाल कुशवाह का अपने भाई आनंद कुशवाह से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था | शनिवार को दीनदयाल अपनी पत्नी सीमा कुशवाह व बच्चों के साथ खेत पर बने मकान पर सो रहे थे |  सुबह करीब चार बजे आनंद कुल्हाड़ी लेकर खेत पर पहुंचा और हमला बाेल दिया  | घटना में दीननदयाल और सीमा कुशवाह  को  कुल्हाड़ी लगने से आई गंभीर चाेटाें के कारण माैके पर ही उनकी  माैत हाे गई    | उधर जब आनंद ने दीनदयाल  और  सीमा पर हमला किया ताे पास में साे रहे बच्चाें की नींद खुल गई  और  वह भाग गए, जिसके कारण उनकी जान बच गई  | घटना के बाद  आरोपी मौके से फरार हो गया | पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 April 2021

 Station charge suspended

कार्य मे लापरवाही बरतने का है आरोप   सीहोर के सिद्दिकगंज थाने में पदस्थ टीआइ माधोसिंह कनेश को काम में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया गया है | इनके खिलाफ एसपी को कई शिकायतें मिल रही थीं  | ग्राम देवली में 18 मार्च को एक युवती  अपने घर में आग से जल गई थी जिसकी उपचार के दौरान भोपाल में मौत हो गई |  इस मामले में सिद्दिकगंज टीआइ की बड़ी लापरवाही सामने आने पर एसपी एसएस चौहान ने सिद्दिकगंज टीआइ माधोसिंह कनेश व एसआई श्यामसिंह सूर्यवंशी को निलंबित कर दिया | वहीं एक अन्य मामले में दो आरक्षकों को लाइन अटैच किया  गया है |  देवली में एक 16 वर्षीय आदिवासी युवती ने अपने घर मे  जल गई थी |  मृतिका की मां का आरोप है मेरी बेटी जली नहीं जलाई गई थी |  घटना के बाद उसे आष्टा से सीहोर और सीहोर से भोपाल रेफर किया गया था | जहां 21 मार्च को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई | इस गम्भीर मामले में मृतिका की मृत्यु पूर्व बयान न होना, मामले में प्रकरण दर्ज करने में देरी, मां द्वारा मामले में कार्रवाई नहीं करने की शिकायत करने जैसी बड़ी लापरवाही सामने  आने पर एसपी एसएस चौहान ने मामले को अति गंभीरता से लिया तथा कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले सिद्दिकगंज थाना प्रभारी माधोसिंह कनेश, एसआई श्यामसिंह सूर्यवंशी को   निलंबित कर दिया | वहीं एक अन्य मामले में सिद्दिकगंज थाने के दो आरक्षकों को भी एसपी द्वारा लाइन अटैच किया है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 April 2021

 Death of boys

रंग पंचमी पर कलियासोत नदी में नहाने गए  थे   शव कलियासोत डैम के 13 गेट के पास मिले   भोपाल के कोलार थाना इलाके के कान्हाकुंज क्षेत्र में रहने वाले दो किशारों की कलियासोत नदी में डूबने से मौत हो गई  | दोनों दोस्त शुक्रवार को रंगपंचमी पर होली खेलने के बाद दोपहर अपनी अपनी साइकिल से घर से निकले थे, इसके बाद वे लापता थे  |  शनिवार सुबह  गोताखोरों ने उनके शव कलियासोत डैम के 13 गेट के पास से पानी से बाहर निकाले  |  रंगपंचमी पर रंग खेलने के बाद कान्हाकुंज में रहने वाले  पंद्रह वर्षीय वरुण  और अंश उर्फ शिवम तिवारी नहाने के लिए कलियासोत  नदी  पर गए थे  | और वहीँ डूबने से उनकी मौत हो गई  | वरुण और अंश    दोनों आपस में जिगरी दोस्त थे  |  वरुण के पिता सिक्युरिटी गार्ड है, जबकि अंश के पिता चूनाभटटी स्थित पेट्रोल पंप पर काम करते है | रात में  ये दोनों   बच्चे घर  नहीं पहुंचे  | तब इनकी खोजबीन शुरू हुई  | दोपहर 3 बजे तक अंश और वरुण रंग खेलते हुए देखे गए  | इसके बाद वे अपनी-अपनी साइकिल लेकर वे कहीं चले गए |  परिजन के लोगों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराकर बच्चों की तालाश शुरू की  | शनिवार सुबह छह बजे   कलियासोत गेट 13 स्थित नदी के किनारे दोनों  बच्चों के कपडे दिखाई दिए |  इस बात की सूचना उन्होंने पुलिस को दी | पुलिस ने गोतोखोरों की मदद से पानी मे सर्चिंग कराई तो दोनों के शव बरामद हो गए | पुलिस ने इस मामले की जांच शुरु कर दी है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 April 2021

 Corona Rangpachmi

संक्रमण काल में बालाओं के ठुमके ,नेताजी का गाना   दमोह में रंगपंचमी पर नेताओं ने कोरोना गाइडलाइन को उठाकर ताक पर रख दिया | रंगपंचमी में राजनीति का तड़का ऐसा लगा की भीड़ के बीच बालाओं ने ठुमके लगाए तो नेताजी भी गाना गाते नजर आये |  दमोह में रँगपचमी पर कोरोना के बढ़ते प्रभाव के बीच हुए आयोजन  ने  सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर   सवाल  खड़े कर दिए हैं | आप जो दृश्य देख रहे हैं क्या कोरोना संक्रमण काल में  ऐसे आयोजन की परमिशन देने वालों के खिलाफ एक्शन नहीं लिया जाना चाहिए | दमोह विधानसभा का उपचुनाव है | लिहाजा चुनावी चक्कर मे कोरोना का जरा सा भी भय नहीं है |  सरेआम कोरोना गाइड लाइन की धज्जियां उड़ रही  हैं  और लोगों  पर संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है. | दमोह के गणेश पुरम में रंग पंचमी पर युवा व्यापारी संघ ने बाकायदा   बालाओं के डांस का आयोजन किया |  यहां से बीजेपी के विधायक प्रद्युम्नसिंह लोधी डांस के बीच खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने सोशल डिस्टेंस को ताक पर रख दिया | जब बालाओं के डांस हुए तो विधायक जी का गाना भी हुआ | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 April 2021

 Woman blows

पुलिस ने हमला करने वाले को पकड़ा   रंजिश के चलते एक व्यक्ति ने बीच सड़क पर  महिला के पेट में पेचकस से वार किया  | पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है  |  इस तरह की घटनाएं ये बताती हैं कि अपराधियों को पुलिस का कोई खौफ नहीं हैं |        मध्यप्रदेश में एक तरफ सरकार महिलाओं की सुरक्षा लिए बड़े बड़े दावे  कर रही है |  वही महिलाओं के साथ आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं |   पुलिस की लापरवाही  के चलते  चांदामेटा थाने के बड़कुई में बीच सड़क पर  एक और घटना घटित हो गई  |  जहाँ बहस बाजी के चलते  एक व्यक्ति ने बीच सड़क पर महिला  पर  पेचकस से वार किया और पेचकस पेट मे मारकर भाग निकला |   पुलिस ने घेराबंदी  कर आरोपी को हिरासत में लिया और इस घटना की जांच  शुरू की |  बताया जा रहा है आरोपी और पीड़िता के परिवार के लड़का लड़की भाग कर विवाह किया था | इसी दुश्मनी के चलते उस व्यक्ति ने महिला को पेचकस   मारा | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 April 2021

 Narottam Mishra

नरोत्तम बोले बंगाल में अब ममता का खेल ख़त्म   एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विपक्ष को फ्यूज बल्वों वाली झालर बताते हुए कहा पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी का खेल अब ख़त्म हो गया है | वे अब विपक्ष वाली पटकथा लिख रही हैं |  नरोत्तम मिश्रा ने कहा  ममता बनर्जी द्वारा फूंके हुए बल्बों की झालर अर्थात विपक्ष को लिखी चिट्ठी ने यह बता दिया है कि बंगाल में खेला खत्म , सन्यास की तैयारी है और ममता जी ने विपक्ष की भूमिका वाली पटकथा को लिखना प्रारंभ कर दिया है  |  उन्होंने कहा कमलनाथ जी केवल चुनावी पर्यटन करने आते हैं |  वे लोगों के दुख और सुख में कभी नहीं आते  | जाके पैर न फटी बिवाई सो क्या जाने पीर पराई  | सोने का चम्मच मुंह में लेकर पैदा होने वाले किसानों का दर्द भला क्या जानेंगे यदि किसानों का दर्द जाना होता तो सचमुच में 2 लाख का कर्जा माफ किया होता दो-चार  हजार का कर्ज माफ कर अपने सर पर कर्ज माफी का सेहरा नहीं बांधते  |  मिश्रा ने कहा जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं  | वैक्सीनेशन आपको आत्म बल ,संबल और निश्चिंतता प्रदान करेगा | आज से प्रदेश में 45 + वालों का वैक्सीनेशन प्रारंभ किया गया है |  सभी से विनम्र अनुरोध है कि अपना वैक्सीनेशन कराएं  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 April 2021

 Chair table lit

अज्ञात व्यक्ति ने लगाई टेबल कुर्सियों में आग   परासिया न्यायालय परिसर में वकीलों की कुर्सी टेबल जली मिलीं |  किसी अज्ञात व्यक्ति ने इस वारदात को अंजाम दिया है | माना जा रहा है व्यक्तिगत दुश्मनी के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है  |   परासिया कोर्ट परिसर  में अज्ञात व्यक्तियों ने वकीलों की कुर्सी टेबल  को आग के हवाले कर दिया | ये आग किस ने लगाईं ये फिलहाल पता नहीं चला है लेकिन माना जा रहा है वकीलों से शत्रुता के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है |  वकीलों ने इस घटना का जमकर विरोध  किया और  बताया कि जिस अज्ञात व्यक्ति ने भी कोर्ट परिसर में इस घटना को अंजाम दिया है उसे पकड़कर शीघ्र कार्यवाही की जाए  | अन्यथा  वकीलों को आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पडेगा  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 April 2021

 ACCIDENT

दो ट्रेक्टरों पर पलटा ट्रक,महिला की मौत   एक ट्रक में पहले तो एक ट्रेक्टर को टक्कर मारी और उसके बाद वो दो ट्रेक्टरों पर जा गिरा   | इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई |  छतरपुर के बडामलेहरा मे उस समय एक दर्दनाक हादसा हुआ ,जब एक तेज रफ्तार ट्रक  ने एक टेक्टर को टक्कर मार दी और दो  ट्रेक्टरों  पर पलट गया ,जिससे  ट्रेक्टर  मे सवार एक महिला की दबने से  मौत हो गई जबकि एक अन्य महिला सहित एक बच्चा घायल हो गया  |  जिस को जिला अस्पताल  में इलाज के लिए भर्ती किया गया है |  इस हादसे में दबने से एक गाय की भी  मौत हो गई  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  31 March 2021

 Car fire

आग लगते ही सड़क पर अफरा तफरी   एक तेज रफ़्तार कार सड़क पर पोल से जा टकराई |  इसके बाद कार में आग लग गई | लोगों ने जैसे तैसे जलती कार में सवार दोनों लोगों को बहार निकाला और अस्पताल भिजवाया  |  छतरपुर मे एक  कार अचानक  विधुत पोल से टकरा गई  | जिससे उसमे भीषण आग लग गई |  कार में आग लगते ही सड़क पर अफरातफरी मच गई और कार धू धू करके जलने लगी  |  कार मे सवार दो लोगो को रहवासियों ने   जलती कार से निकाला  | यह घटना अजाक थाने के सामने की है |  आग लगते ही री पुलिस मौके पर पहुंच गई और फायर बिग्रेड ने आकर  कार की आग को बुझाया ,  कार मे सवार दो लोगो को जिला अस्पताल भेजा गया |  ,जहां उनका इलाज किया जा रहा है ,दोनो घायलो को मामूली चोटे आई है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  31 March 2021

 Narottam Mishra

कमलनाथ ने पूरी कांग्रेस दांव पर लगा दी   एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा तब  दुर्गा पूजा पर रोक लगाई जा रही थी |  सड़कों पर नमाज पढ़ी जा रही  थी  | दीदी सब जानते हैं कि अब आपको गोत्र क्यों याद आ रहा है  |  पश्चिम बंगाल में प्रचार कर लौटे गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा ममता बनर्जी अब अपना गोत्र बता रही हैं |  पहले  दुर्गा पूजा पर रोक लगाई जा रही थी |   सड़कों पर नमाज पढ़ी जा रही  थी | दीदी सब जानते हैं कि अब आपको गोत्र क्यों याद आ रहा है | मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को भी निशाने पर लिया और कहा  कमलनाथ जी  ने  पद मोह ने पूरी कांग्रेस को ही दांव पर लगा दिया है |  उनके अपने फंडे हैं अपने एजेंडे हैं  |  कांग्रेस के दोनों बुजुर्ग नेता कांग्रेस  को रसातल में ले जाकर ही छोड़ेंगे  | उन्होंने कहा  कांग्रेस अपने घर को देखे सिंधिया जी 10  वें नंबर के स्टार प्रचारक हैं | लेकिन कांग्रेस का तो एक भी नेता 5 प्रदेशों के चुनाव में है ही नहीं |  मिश्रा ने कहा गृह विभाग अंतर्गत पुलिस विभाग में निरंतर सुधारात्मक कार्य किए जा रहे हैं | कॉन्स्टेबल से  टीआई तक  उच्च पद भार देने के कार्यवाही हो चुकी है  | अब टीआई को एसडीओपी का पदभार दिए जाने संबंधी फाइल पर भी हस्ताक्षर कर दिए हैं|  निर्वाचन आयोग से अनुमति मांगी है अनुमति मिलते ही आदेश जारी कर  दिए जाएंगे | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  31 March 2021

 Vipin Wankhede

प्रदेश में चुनाव कराये जाएँ ताकि कोरोना डरकर भाग जाय   आगर मालवा क्षेत्र के विधायक विपिन वानखेड़े ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर अजीबोगरीब मांग की है  ... वानखेड़े ने  पत्र में  लिखा है कि प्रदेश से कोरोना  को भगाने के लिए चुनाव करवाएं जाय  |  ताकि भीड़ देखकर कोरोना भाग जाए  | क्यूंकि जहाँ चुनाव होते हैं वहां से कोरोना भाग जाता है |  जैसा की अन्य चुनाव वाली जगहों में हो रहा है  |  कांग्रेस विधायक  विपिन वानखेड़े ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर अजीब मांग की है  | पत्र में  कहा गया है की  प्रदेश की जनता कोरोना को लेकर भयभीत है |  इंदौर, आगर-मालवा समेत पूरे राज्य में कोरोना तेजी से फैल रहा है | क्यों ना इससे बचने के लिए राज्य में चुनाव कराएं जाएं  | बड़ी बड़ी रैलियां निकाली जाय |  बड़ी-रैलियां और भीड़ देखकर कोरोना  मध्य प्रदेश से भाग जाएगा |  विधायक ने आगे लिखा है कि जिन राज्यों में चुनाव हो रहे हैं | वहां भारी भीड़ इकट्ठा हो रही है |  और रैलियां आयोजित की जा रही है |  ऐसे में कोरोना वहां नहीं फैल रहा है  | बंगाल में पीएम मोदी और कई राज्यों के मुख्यमंत्री बड़ी-बड़ी रैलियां कर रहे हैं  | जबकि आम जनता को त्योहारों के समय घर में रहने की सलाह दी जा रही है | गौरतलब है की कोरोना के बढ़ते मामलो को देखते हुए नगरीय निकाय चुनाव और अब पंचायत चुनाव टलने लगभग तय है  |  बहरहाल कांग्रेस विधायक ने भले ही चुनाव आयोग को पत्र लिखकर सरकारी तंत्र पर निशाना साधा हो लेकिन  | यह कहना गलत नहीं होगा की जहाँ चुनाव होते हैं वहां कोरोना बिलकुल गायब सा हो जाता है  | और जहाँ लोग अपने जीवन यापन के लिए मेहनत और कार्य कर रहे होते हैं वहां कोरोना आ जाता है |   बड़ी बड़ी धाराएं लगाकार कर्फ्यू लगा दिया जाता है  | लोग बेरोजगारी और आर्थिक स्थिति खराब होने से परेशान हैं |  असाम , बंगाल , तमिलनाण्डू , कर्नाटक और दमोह में कोरोना जैसे भीड़ को देखकर गायब ही हो गया है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 March 2021

 Ajay Tandon

टंडन :बिल्ले को 2 हजार का नोट बता रही भाजपा   दमोह उपचुनाव के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन का पैसे बाटने  का  वीडियो वायरल होने के बाद  |  भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधना शुरू कर दिया है |  भाजपा नेताओं ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की  है | वहीँ कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन ने  कहा उन्होंने नोट नहीं बांटें |  दमोह विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी का चुनाव प्रचार के दौरान नोट बांटते  का वीडियो सामने आया है | जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग में शिकायत  की है  | भाजपा  प्रदेश महामंत्री  ने कांग्रेस प्रत्याशी के 2 हजार के नोट बाटने को लेकर कहा की | यह बहुत गंभीर मामला है  | उन्होंने कहा कांग्रेस अपनी इसी डर्टी पॉलिटिक्स के कारण जानी जाती है |  उधर कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन ने इसका खंडन करते हुए कहा की  | भाजपा हार के डर से बौखला गई है  |  उन्होंने कहा की वे चुनाव प्रचार के दौरान लोगों को चुआव का बिल्ला बाँट रहे थे | . भाजपा को यह दो हजार के नोट लग रहे हैं  | भाजपा मनगढंत आरोप लगा रही  | इसको लेकर वे भी चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 March 2021

 Covid Vaccination

बुजुर्गों को लगवाए टीके , अफवाहों पर ना दें ध्यान   कोरोना टीकाकरण  को लेकर सिंगरौली  मे भारतीय जनता पार्टी ने एक सराहनीय अभियान शुरू किया है  | जिसमे कार्यकर्ता लोगों को कोरोना वैक्सीनेशन के लिए जागरूक कर रहे हैं |  इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने साठ साल से ऊपर वालों को रेजिस्ट्रेशन कराने भी मदद की  |  कोरोना संक्रमण से बचाव और कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए सिंगरौली में भाजपा ने  कोरोना वैक्सीन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया  | इस दौरान लोगों को बताया गया की | कोरोना वैक्सीन  सुरक्षित और असरकारी है | लोग अफवाहों पर ध्यान ना दें | भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शीर्षकांत देव सिंह  के नेतृत्व में पूरे जिले में अभियान के तहत  जागरूकता फैलाई जा रही है |  इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने 60 साल व उसके ऊपर के बुजुर्गों को वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने में भी मदद की  | साथ ही कई बुजुर्गों को अस्पताल लाकर वैक्सीन भी लगवाया |

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 March 2021

 Kamal Patel

कमल पटेल :किसान हितैषी सीएम ने खोले विकास के द्वार आत्म-निर्भर मप्र के लिए किसानो का सशक्त होना जरूरी   किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री  कमल पटेल ने कहा कि  | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सबसे बड़े किसान हितैषी मुख्यमंत्री हैं |  उन्होंने पुन: मुख्यमंत्री बनते ही विकास के द्वार खोल दिये हैं |  प्रतिदिन विकास के नये काम प्रारंभ किये जा रहे हैं |  कृषि मंत्री कमल  पटेल भोपाल के साकेत नगर में 10 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले नवीन कृषक विश्राम-गृह-सह-प्रशिक्षण केन्द्र के भूमि-पूजन समारोह में पहुंचे |  इस दौरान कमल पटेल ने कहा की  मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा किसानों के लिये अत्याधुनिक कृषि तकनीक एवं उन्नत कृषि के लिये प्रशिक्षण केन्द्र-सह-विश्राम-गृह का निर्माण कराया जा रहा है |  इसमें उत्पादन के साथ ही अधिकतम लाभ अर्जन के लिये  प्रशिक्षण दिया जायेगा | उन्होंने कहा हमारी सरकार महात्मा गाँधी के स्वप्न को साकार कर रही है  |   इस दौरान विधायक कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा क्षेत्र को इस सौगात के लिए मंत्री कमल पटेल का आभार व्यक्त किया |  उन्होंने कहा कि कमल  पटेल ने भूमि-पूजन कर भाईदूज की अग्रिम भेंट दी है |   यह कृषक विश्राम-गृह 31 हजार वर्ग फीट में बनेगा  | जिसमे सभी सुविधाएँ होंगी | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 March 2021

 Kamal Patel

MSP पर होगी खरीदी , CM हेल्पलाइन नंबर जारी   बारिश और ओलावृष्टि के चलते प्रभावित हुई फसलों की खरीदी  एक बार फिर शुरू कर दी गई  है  | जिसको लेकर  कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि एसएमएस के जरिए  जिन किसानों का नंबर आया है |  वे  खरीदी केंद्रों पर पहुंचकर अपनी फसल बेच सकते हैं |  फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य किसानों को हर हाल में दिया जाएगा  |  रबी सीजन की फसल गेहूं, चना और सरसों की खरीदी आज से एक बार फिर शुरू हो रही है | गौरतलब है की कुछ दिनों पूर्व बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के चलते फसलों की खरीदी बंद कर दी गई थी |  जिसको एक बार फिर शुरू कर दिया गया है |  कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा की किसानो की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जायेगी |   वहीं किसानों के लिए कृषि विभाग और सीएम हेल्पलाइन में किसी भी परेशानी आने पर शिकायत करने का विकल्प भी जारी किया गया है |  कमल पटेल ने कहा कि आगामी फसलों के लिए किसानों को 0% ब्याज पर कृषि ऋण भी दिया जाएगा |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 March 2021

 Protest

मुआवजे को लेकर विस्थापितों का धरना प्रदर्शन   सिंगरौली में मेढ़ौली के विस्थापितों ने एनसीएल  जयंत परियोजना के खिलाफ  अपनी मागो को लेकर धरना प्रदर्शन किया |  विस्थापितों का आरोप है कि उनको अब तक अधिग्रहण का  सही मुआवजा नहीं दिया गया है   विस्थापित नेता सत्येंद्र साहू ने एनसीएल पर आरोप लगाते हुए कहा कि   .|  मढौली के वार्ड क्रमांक 10 का अधिग्रहण एनसीएल जयंत परियोजना द्वारा 2011 - 12  में किया गया था  | लेकिन अभी तक सही तरीके से मुआवजे का वितरण नहीं किया गया है | और जो भी मुआवजा बना है उसमें एनसीएल द्वारा 19% की कटौती की जा रही है  | और  मुआवजे का ब्याज नहीं दिया जा रहा है | सत्येंद्र साहू ने कहा कि कुछ दिन पहले एक बड़ा आंदोलन एनसीएल के खिलाफ किया गया था|  जिसमें सिंगरौली विधायक राम लल्लू बैस भी विस्थापितों के समर्थन में धरने पर आए |  जिसमें इस विषय पर चर्चा हुई थी लेकिन  अब तक उसका कोई समाधान नहीं निकला  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  26 March 2021

 Land mafia

प्रशासन ने की भूमाफियाओं पर कार्यवाई   छतरपुर मे भूमाफियाओं के हौसले बुलंद हैं  | भूमाफियाओं ने सरकारी जमीन की सड़क का रास्ता बदलकर उस पर अतिक्रमण कर लिया  | जानकारी लगते ही प्रशासन ने सख्ती दिखाते उस पर कार्यवाई की और अतिक्रमण को हटाया   ... दरअसल सिविल लाईन थाने के माडल स्कूल की जमीन के पास नगरपालिका ने डब्ल्यू बी एम सड़क  डाली थी  | जिस पर कब्जा कर भूमाफियाओं ने सरकारी जमीन की  प्लाटिंग कर दी |  लेकिन जब नगरपालिका सड़क पर सीसी रोड़ का काम करवाने गई तो  पता चला की  |  भूमाफियाओं ने सड़क को प्लाटिंग के अंदर कर आम रास्ते को बदल दिया है  | प्रशासन को इसकी खबर लगते ही इस पर कार्यवाई की गई | और अतिक्रमण को हटा दिया गया | .प्रशासन ने अतिक्रमण करने वालो पर कार्यवाई की भी बात कही है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  26 March 2021

 HATYA

पत्नी ने पति को मारकर रेत में दबा दिया   एक पत्नी ने अपने और अपने प्रेमी के बीच आ रहे पति को मौत के घाट उतार दिया  | उसके बाद पति के शव को रेत में दबा दिया और पुलिस में  पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी |  सिवनी  के उगली थाना क्षेत्र के  पिपरिया गांव में पत्नी ने पति को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर पति  की हत्या कर दी  | इतना ही नहीं पति के शव को पीपरताल ढोडी क्षेत्र में रेत में गाड़ दिया  | घटना के एक सप्ताह बाद पुलिस ने  आरोपियों की निशानदेही पर शव को रेत से बाहर निकाला |  इस मामले में पुलिस ने  पत्नी समेत दो अन्य  आरोपियों को हिरासत में लिया है  |  उगली थाना प्रभारी एसएस भारद्वाज ने बताया है कि बीते 19 मार्च को पिपरिया निवासी मिश्रीबाई देशमुख ने अपने पति शिवप्रसाद  देशमुख  की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी  |  इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर शिवप्रसाद की तलाश शुरू की  जांच में संदेह होने पर पुलिस ने मृतक की पत्नी मिश्रीबाई व नाइटोल निवासी निरंजन सिंह  और अंतकुमार पंचेश्वर को हिरासत में लेकर पूछताछ की |  पूछताछ में तीनों ने शिवप्रसाद की हत्या कर शव को वन विकास निगम क्षेत्र के पीपरताल ढोडी क्षेत्र में रेत के नीचे दबाने की बात कुबूल की  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  26 March 2021

 ACCIDENT

कई यात्री घायल , कुछ गंभीर   सतना में दो बसों के बीच जोरदार टक्कर हो गई |  इस घटना में कई  यात्री घायल हो गए |  दस यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है  |  माधवगढ़ में दो बसों के बीच आमने सामने टक्कर हो गई  | जिसमें  सवार यात्रियों को काफी चोटें आई हैं  |  कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है  | जिनका इलाज किया जा रहा है | बताया जा रहा है की  एक बस रीवा से ग्वालियर की ओर जा रही थी | तभी दूसरी बस से उसकी टक्कर हो गई  | दोनों बसों की आमने सामने की टक्कर से यात्रिओं के साथ बस को काफी नुक्सान हुआ है  |  गौरतलब है की माधवगढ़ के पास सडकों की हालत भी सही नहीं है  |  जिस  वजह से अब तक कई हादसे हो चुके हैं |  लेकिन शासन प्रशासन का इस ओर कोई  ध्यान नहीं  है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 March 2021

 Electrical problem

नहीं बना ट्रांसफार्मर ,फसलें हुई खराब   सिंगरौली के विद्युत् विभाग की मनमानी के चलते  आये दिन लोग परेशान हो रहे हैं |  सरई तहसील में दो महीने से ट्रांसफार्मर जला हुआ है |  जिसके चलते ग्रामीणों की फसलों को काफी नुक्सान हुआ है |  गन्नई ग्राम  मे  ट्रांसफार्मर को जले दो महीने से अधिक हो गए हैं  | लेकिन बिजली विभाग ने  इसकी कोई सुध नहीं  ली |  विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते ग्रामीणों को बिजली उपलब्ध नहीं हो पा रही है  | परेशान ग्रामीणों का कहना है हमारी गेहूं की फसल पूरी तरह से नष्ट हो चुकी है |  पानी ना मिलने के कारण फसल सूख गई है |  लेकिन अब तक बिजली विभाग ने ट्रांसफारमर नहीं सुधारा है  |   ग्रामीणों ने बताया की  एक वर्ष के अंदर 4 ट्रांसफार्मर जल चुके हैं | और जलने का प्रमुख कारण कम लोड का  ट्रांसफार्मर है  |  25 केवी का ट्रांसफार्मर लोड नहीं ले पाता है  | वहीँ कलेक्टर ने इसको लेकर समाधान निकालने की बात कही है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 March 2021

 Devendra Chaurasia massacre

प्लीज ठाकुर साहब आप सरेंडर हो जाइए देवेंद्र हत्याकांड के आरोपी हैं विधायक पति   देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड के आरोपी  पथरिया विधायक रामबाई परिहार के पति गोविंद सिंह परिहार लंबे समय से फरार चल रहे हैं  | पुलिस ने उस पर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया है  | पुलिस के लगातार प्रयास के बाद अभी तक आरोपित गिरफ्तार नहीं किया गया है, लेकिन अब विधायक रामबाई ने खुद मीडिया के माध्यम से अपने पति से सरेंडर करने का अनुरोध किया है और कहा है प्लीज ठाकुर साहब सरेंडर हो जाइये  |  विधायक रामबाई ने मीडिया के समक्ष अपने पति को ठाकुर साहब कहकर संबोधित करते हुए कहा है कि वह चाहती हैं कि शीघ्र ही वे पुलिस या न्यायालय में पेश हो जाएं  |  उन्होंने इसके पीछे एक कारण यह बताया है कि 26 मार्च को सुप्रीम कोर्ट में जो उनकी जमानत याचिका लगी हुई है यदि वह न्यायालय में पेश नहीं होंगे तो वह याचिका खारिज हो सकती है, जिससे उन्हें नुकसान होगा  |  रामबाई ने यह भी कहा है कि वह किसी के दबाव में ऐसा नहीं कह रही हैं, वह वास्तव में चाहती हैं कि उनके पति न्यायालय में पेश हो जाएं या फिर पुलिस के समक्ष अपनी गिरफ्तारी दे दें  |  विधायक के पति पर पिछले दिनों  पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया है और इतने बड़े इनाम की राशि  के बाद यदि आरोपी  पुलिस के सामने आता है और जवाबी प्रतिक्रिया देता है तो पुलिस उसका एनकाउंटर भी कर सकती है  |  संभवत रामबाई को यह डर भी सताने लगा है  | क्योंकि जिला पुलिस भले ही आरोपित को गिरफ्तार करने के दौरान सख्ती से काम ना लें, लेकिन एसटीएफ एनकाउंटर जैसी घटना को अंजाम दे सकती है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 March 2021

 Resolution campaign

कलेक्टर: न हम रुकेंगे और ना दतिया   दतिया कलेक्टर संजय कुमार और भाजपा नेता डॉ सुकर्ण मिश्रा ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क को बहुत जरुरी बतया और कहा न  हम रुकेंगे  और ना दतिया रुकेगा  |  दतिया में प्रमुख चौराहों पर सायरन बजाकर कोरोना भगाने का जिला अधिकारियों, सामाजिक संस्थानों ने संकल्प लिया  | दतिया पीतांबरा चौराहे पर भाजपा के युवा नेता डॉ सुकर्ण  मिश्रा  इस आयोजन में अधिकारियों के साथ शामिल हुए  | वही किला चौक मैदान पर दतिया कलेक्टर संजय कुमार के नेतृत्व में सायरन बजा  |  कलेक्टर व  जिले  के अन्य अधिकारियों ने व्यापारियों को संबोधित कर कोरोना से बचाव करने की बात कही  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 March 2021

 Shivraj Singh Chauhan

CM शिवराज उठा सकते हैं सख्त कदम    एमपी में कोरोना संक्रमण एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है  |  कोरोना संक्रमण को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का बड़ा बयान सामने आया है | जिसमे मुख्यमंत्री चौहान  ने लॉकडाउन जैसे हालातों के संकेत दिए हैं  |  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कोरोना को लेकर चौकन्ना हैं |  उन्होंने कहा एमपी  में 1700 मामले कोरोना आये हैं | संख्या रोज़ बढ़ रही है  | मेरी होली मेरे घर अभियान चला रहे हैं | अब संक्रमण रोकने के लिए सख्त कदम उठाने होंगे | सभी राजनैतिक दलों को पत्र लिखूंगा,कोरोना में सहयोग करने के लिए |  हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है कोरोना को रोकने की , कोरोना के बढते मामलो को लेकर जल्द ही सख्त कदम उठाने के भी संकेत  भी मुख्यमंत्री ने दिए हैं | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 March 2021

 Wine blasting

3 हज़ार पेटी बियर ,2100 पेटी शराब पर चलाया बुलडोजर आबकारी विभाग ने गड्ढे में बहा दी 22 हजार लीटर बीयर   सिवनी में आबकारी विभाग की टीम ने  बड़ी मात्रा में   शराब को  जेसीबी चला कर नष्ट कर दिया  | दरअसल शासकीय अंग्रेजी वेयर हाउस में करीब 06 माह से शराब  रखी हुई थी  | जिसकी कीमत करीब 1करोड़ 58 लाख रूपए बताई जा रही है  |  सिवनी में मंडला रोड पर उस समय हड़कंप मच गया  | जब लोगो को गड्डो में  बियर और शराब बहती दिखाई दी  |  दरअसल जेसीबी से नष्ट कर गड्डो  में  बहाई जाने वाली ये  शराब सिवनी आबकारी विभाग की कार्रवाई का हिस्सा थी  | आबकारी विभाग की टीम ने शासकीय अंग्रेजी वेयर हाउस में रखी करीब 1 करोड़ 58 रूपए की बियर और शराब गड्डो में बहा  दिया  |  इतना ही नहीं वेयर हाउस के सामने की सड़को पर भी बियर व शराब बहाई गयी  |  वेयर हाउस में रखी लगभग 3 हज़ार पेटी ये  बियर और लगभग 2100 पेटी शराब  जो चलन से बंद और एक्सपायर हो चुकी  है  | उन्हें विभाग ने नष्ट किया  |  गौरतलब है की  होली से एक सप्ताह पहले इतनी बड़ी मात्रा में विदेशी शराब का नष्टीकरण करने की बड़ी कार्रवाई आबकारी विभाग द्वारा की गई है  |  करीब 11 हजार लीटर शराब को नष्ट किया गया है |  जबकि करीब 22 हजार लीटर बीयर को गड्ढे में बहा दिया गया  |  जिला आबकारी अधिकारी जितेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि तय समय तक स्पिरिट का रजिस्ट्रेशन व उठाव नहीं करने पर इसे नष्ट करने के आदेश आबकारी आयुक्त ने जारी किए थे |  विभाग के नियमानुसार छह माह की तय समय अवधि तक गोदाम में रखी बीयर को एक्सपायरी डेट का मान लिया जाता है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  22 March 2021

 HATYA

तीन अन्य आरोपियों की पुलिस को तलाश   छतरपुर पुलिस ने बडामलेहरा मे काग्रेंस नेता  इंद्रप्रताप सिंह की हत्या मे शामिल  तीन आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है | जबकि अभी तीन आरोपी  फरार  बताये जा रहे हैं|  कांग्रेस नेता इन्द्रप्रताप सिंह के हत्या के 6 आरोपियों में से तीन इमरत लोधी और उसके  दो भाईयो को  गिरफ्तार कर लिया गया  |  गौरतलब है की 16 मार्च को काग्रेंस नेता की रात मे उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी |  जब वह बडामलेहरा मे एक ढाबे  के बाहर खडे थे  | और दो बाईक सवारो ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी | हत्या को लेकर काफी सियासत भी हुई |  पूर्व सीएम कमलनाथ ने जहाँ हत्या की निंदा ट्वीट कर की थी | वही दिग्विजय सिंह ने मृतक के परिवार से मिलकर हत्यारों को सजा दिलाने की बात की थी  | घटना के बाद सागर आई जी ने आरोपियों की गिरफ्तारी कराने वालो को तीस हजार का इनाम घोषित किया था |  फिलहाल हत्या के कारणों का अभी पुलिस पता नहीं लगा पाई है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  22 March 2021

  Lakshman Singh

महाराष्ट्र में पिछड़ी अगाड़ी सरकार   कांग्रेस नेता दिग्विजयसिंह के भाई और कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने महाराष्ट्र में चल रहे सियासी मसले पर ट्वीट कर अपनी ही पार्टी को सरकार से समर्थन वापस लेने की सलाह दी है | उन्होंने लिखा है महाराष्ट्र में अगाड़ी सरकार पिछड़ गई है  |  कांग्रेस विधायक लक्ष्मणसिंह ने ट्वीट में लिखा है कि अगर 100 करोड़ प्रति माह मुंबई पुलिस के माध्यम से महाराष्ट्र के गृह मंत्री वसूल रहे हैं, और अगर यह सत्य है, तो देशमुख 'देश' के 'मुख' नहीं हो सकते  | लगता है 'अगाड़ी' सरकार 'पिछड़ती' जा रही है, कांग्रेस को समर्थन वापस लेना चाहिए  |  गौरतलब है कि महाराष्ट्र में पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने आरोप लगाया था कि गृहमंत्री अनिल देशमुख ने सचिन वाजे को हर महीने 100 करोड़ रुपये इकट्ठे कर देने के लिए कहा था ,इसके बाद से महाराष्ट्र में सियासी हंगामा शुरू हो गया  | महाविकास अघाड़ी सरकारमें देशमुख एनसीपी से मंत्री हैं |  उधर देशमुख से इस्तीफा लेने का दबाव सरकार पर बढ़ने लगा है | ऐसे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह का यह ट्वीट चर्चा का विषय  है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  22 March 2021

 Bhoomi Poojan

पुलिस वाहन के साथ आमजन को सुविधा   सिंगरौली  विधायक रामलल्लू वैश् ने बैढन  में पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप का भूमि पूजन किया  | और पेट्रोल पंप से मिलने वाली सुविधाओं  पर  चर्चा की  |  यातायात पुलिस थाना परिसर में पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप का भूमि पूजन हुआ  | इस दौरान  भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल , कलेक्टर राजीव रंजन मीना ,  पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह सहित कई थाना प्रभारी मौजूद रहे  |  कार्यक्रम   वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ नीव रखकर किया गया | इस मौके पर विधायक राम लल्लू वैश ने बताया की  |  पुलिस वेल  फ़ेयर के  पेट्रोल पंप से पुलिस के वाहनों  के साथ आम आदमी को भी  शुद्ध पेट्रोल डीजल उचित दर पर उपलब्ध होगा |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  21 March 2021

 HATYA

आदतन अपराधी की गोली मारकर हत्या   छतरपुर मे कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है |  कांग्रेस नेता की हत्या के बाद अब  आदतन अपराधी बालकुशन की कुछ अज्ञात हमलावरों  ने गोली मारकर हत्या कर दी | छतरपुर में  अभी काग्रेंस नेता की हत्या के आरोपी पकडे भी नही गये थे  |  कि आज नौगांव मे एक आदतन अपराधी बालकुशन चौबे की गोली मारकर  हत्या कर दी गई |  बताया जा रहा है की जब बालकुशन  कुछ लोगो के साथ शराब की पाटीँ कर रहा था |  तभी अज्ञात हमलावरो ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी   | और फरार हो गये   | मृतक के खिलाफ नौगांव और यूपी मे एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज थे   | पुलिस को अनुमान है कि बालकुशन के किसी दुश्मन ने उसकी गोली मार कर हत्या कर दी है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  21 March 2021

 Darshan Singh

दर्शन :सरकार महंगाई को जल्द कंट्रोल करेगी   भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष दर्शन सिंह ने कहा भाजपा सरकार महंगाई को लेकर चिंतित है और जल्द ही महंगाई पर काबू पा लिया जाएगा | दर्शन सिंह छिंदवाड़ा में मीडिया से चर्चा कर रहे थे  |  छिंदवाड़ा में  भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी का  जगह जगह भव्य स्वागत हुआ और प्रदेश अध्यक्ष ने बलराम जी के हल की पूजा की और खा किसानों के हित मे ही भाजपा सरकार कार्य कर रही है  |  महंगाई के सवाल पर दर्शन सिंह ने कहा  | कोरोना काल में जो देश की परिस्थियां खराब हो गई हैं |  भाजपा सरकार   महंगाई को लेकर चिंता में है और जल्द से  जल्द इस महंगाई पे भी काबू किया जाएगा।।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  21 March 2021

 Health department meeting

समय पर हो महिलाओं का टीकाकरण   प्रशासनिक अधिकारी अब ग्रामीण इलाकों में जा कर स्वस्थ्य सेवाओं को दुरुस्त कर रहे हैं और महिलाओं को समय पर टीकाकरण क्यों जरुरी है यह समझा रहे हैं | परासिया जनपद के अम्बाड़ा ग्राम पंचायत में कलेक्टर  sdm ने  स्वास्थ विभाग की बैठक  ली  | जिसमे गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण और शिशुमृत्यु दर रोकने पर व्यापक विचार विमर्श किया गया  |  कलेक्टर ने स्वस्थ कर्मी व बीएमओ को  निर्देश दिए कि समय  समय पर   महिलाओं और  बच्चो  का  टीकाकरण किया जाए  |  गर्भवती महिलाओं की संख्या  आशा कार्यकर्ता व महिला स्वास्थ विभाग  एक सामान होना चाहिए  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 March 2021

 Illegal encroachment

एक करोड़ से ज्यादा की भूमि मुक्त   सिंगरौली में प्रशासन ने भूमाफियाओं के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक करोड़ से ज्यादा कीमत की सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त करवाया  | इस जमीन पर कब्ज़ा कर एक कारखाना चलाया जा रहा था  मोरवा क्षेत्र के ग्राम पंजरेह  की शासकीय जमीन पर कब्ज़ा कर व्यवसायिक गतिविधि  का संचालन किया जा रहा था  | प्रशासन ने इस जमीन पर बनी   चाऊमीन फैक्ट्री, किराए के मकान और कारोबार के लिए अतिक्रमण कर बनाए गए मकानों को ध्वस्त किया गया |  प्रशासन ने इस से पहले कब्जेधारी को बेदखली का नोटिस भी दिया |  लेकिन जब उसने अवैध अतिक्रमण नहीं हटाया तो  प्रशासन को अतिक्रमण करता सुरेंद्र  सिंह एवं विनोद जायसवाल  के खिलाफ एक्शन लेना पड़ा और उन्हें कब्जे हटाये गए और मध्यप्रदेश शासन की 1 करोड़ 8 लाख कीमत की 53 डिसमिल भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 March 2021

 Forest fire

वन विभाग आग बुझाने नहीं आया सामने   वन विभाग की लवरवाही के चलते जंगल में आग लग गई  | जंगल की ये आग ग्रामीण इलाकों  तक पहुँच है लेकिन इसे बुझाने के लिए वन विभाग ने कोई कदम नहीं उठाया  |  परासिया जनपद के खमरा जेठू गाँव के जंगल में सुबह  से लगी आग किसानों के खेतों तक पहुंच गई  | वन विभाग की टीम को खबर दिए जाने के बाद इस आग को बुझाने में वन विभाग ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई  | जंगल की आग जब ग्रामीण इलाके और खेतों तक पहुंची तो किसानों  को  घबराहट होने लगी  |  किसानों ने  सारे काम छोड़ अपने अपने खेतों की  तरफ आ रही आग को बुझाने लगे |  कोई पानी लेकर आग बुझाने में लगा रहा  तो कोई पेड़ो की डाल से आग को काबू करने की कोशिश में लगा नजर आया |  किसानों ने बताया पिछले  साल हमने आग से अपनी गेहूं की फसल खोई हुई है | उसका  हमें मुआवजा तक नहीं  मिला | वन विभाग के अधिकारियों के  चक्कर काटते हुए हम थक गए हैं  | आज अगर हम स्वयं आग न बुझाएं तो सब खत्म हो जाएगा  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 March 2021

 Formation of women youth

नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी पर चर्चा   सिंगरौली के मोरवा में  ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन ने  बैठक का आयोजन किया |  जिसमे नगरीय निकाय चुनाव को लेकर चर्चा की गई |  ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन सिंगरौली के जिला अध्यक्ष अरुण देव पांडे की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया  | इस मौके पर  अरुण देव पांडे ने कहा  कि  महिलाओं को जागरूक एवं सशक्त करने की जरूरत है |  उन्होंने कहा की  नगरीय निकाय चुनाव में ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के  उम्मीदवार मैदान में उतरेंगे  |  और जनसमस्या को लेकर लोगों को जोड़ने का कार्य करेंगे  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 March 2021

 Desi dogs in police

इंडियन नस्ल के 6  कुत्तों को किया जा रहा  है शामिल   मध्यप्रदेश में  पुलिस की डॉग स्काड टीम में अब देशी डॉग भी नजर आएंगे | डॉग स्काड की टीम में इंडियन नस्ल के 6  डॉग्स  को शामिल किया जा रहा है   प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में  विभिन्न डॉग स्क्वाड में  देशी नस्ल के कुत्तों  को  शामिल करने की बात कही थी  | जिसको देखते हुए अब मध्यप्रदेश  पुलिस ने अपने डॉग स्क्वाड में देशी डागों को शामिल किया है | बताया जा रहा है आत्मनिर्भर भारत के तहत देशी डॉग की छह  नस्लों को पुलिस विभाग में शामिल किया जाएगा  | और उनको विदेशी डॉग की तरह  ट्रेनिंग दी जायेगी  | गौरतलब है  इन डॉग्स को इस तरह ट्रेंड किया जाता है की  | ये आपराधिक घटनाओं सहित कई वारदातों में साक्ष्य ढूढने का कार्य करते हैं | जिससे पुलिस को कार्य करने में आसानी होती है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 March 2021

 the killing

पुरानी रंजिश के चलते हत्या का आरोप   छतरपुर में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है  |   घटना बड़ा मलहरा की है| . जहां पर एक  होटल के सामने कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष  इंद्र प्रताप सिंह परमार अपने एक साथी के साथ खड़े हुए थे  | तभी अचानक से दो बाइक  सवार युवकों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी  |   कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या करने की घटना का वीडियो |  सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया  | जिसमे  साफ दिखाई दे रहा है जब कांग्रेस नेता  एक युवक के साथ में खड़े होकर बातचीत कर रहे थे  | तभी एक बाइक पर सवार दो लोग आते हैं  | और बाइक से उतर कर एक बदमाश कांग्रेस  नेता को गोली मार देता है |  जिसके बाद उन्हें  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाय गया  | जहाँ  हालत गंभीर होने पर छतरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया  | जहा डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया |  कांग्रेस नेता की मौत  की खबर लगते ही  परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया |  और हॉस्पिटल में तोड़फोड़ के साथ वहां खड़े वाहनों को भी नुक्सान पहुंचाया  |  इस मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा  | बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपी चार साल पहले  बिजावर उपजेल से फरार हुये थे  | और उन्हे पुलिस अभी तक गिरफ्तार तक नही कर पाई थी | फरारी के दौरान ही उन्होने इस घटना को अंजाम दिया है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 March 2021

 Banks strike

आम जनता परेशान ,लेनदेन प्रभावित हुआ   केन्द्र सरकार के  बैकिंग ,आर्थिक नीतियों , सार्वजनिक फील्ड के बैंकों के निजीकरण के विरोध में ऑल इंडिया बैंकों की 2 दिवसीय हड़ताल  रही |  जिले मे पूरी तरह से  बैंक बन्द रहे | जिसके चलते  आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा |  सरकारी बैंकों के निजीकरण के विरोध में बैंको की हड़ताल लगातार जारी रही |  जिसमे बैंको के कर्मचारी और अधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए |   सरकार के निजीकरण के विरोध में बैंक यूनियन का गुस्सा जमकर फूटा  | इस मौके पर  बैंक कर्मियों ने जमकर नारेबाजी की और अच्छे दिन नहीं चाहिए " के भी नारे लगाए  | ग्रामीण , कस्बे से लेकर शहर तक के सभी सरकारी बैंक की हड़ताल से आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा  |  बैंकों की दो दिवसीय हड़ताल से तकरीबन 300 करोड़ से अधिक के लेनदेन प्रभावित होने का अनुमान है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  16 March 2021

 bribe

काम कराने के एवज में मांगे थे 40 हजार रुपये   छतरपुर मे ग्राम रोजगार सहायक को दस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथो सागर लोकायुक्त ने गिरफ्तार किया  | बताया जा रहा है की सहायक ने किसान से कपिल धरा कुआँ और कुटीन पास कराने के एवज में पैसे मांगे थे |  रोजगार सहायक राममनोहर मिश्रा  को उस समय गिरफ्तार किया  ,जब वह आवेदक किसान रामस्वरूप से दस हजार की रिश्वत ले रहा था  | आवेदक किसान रामस्वरूप से रोजगार सहायक कपिल धारा कुआं और कुटीन पास करवाने के नाम फर चालीस हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था | जिसकी शिकायत किसान ने सागर लोकायुक्त  से की थी  | जैसे ही आवेदक किसान ने पहली किस्त के रूप मे दस हजार की रिश्वत दी |  वैसे ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया  |  छतरपुर मे एक हफ्ते मे रिश्वत के मामले मे यह दूसरी कारवाई  है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  16 March 2021

 Manak Aggarwal

मानक :बाहर निकालने में सुरेश पचौरी ने की साजिश   कांग्रेस पार्टी से निष्कासित हुए मानक अग्रवाल ने  कहा की  | प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पास मुझे निष्कासित करने के अधिकारी नहीं है  | मैं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का सदस्य हूँ|  मेरे खिलाफ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने साजिश की है  |  एक बार फिर कांग्रेस के बीच कलह सामने आई है. | कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मानक अग्रवाल ने प्रदेश कांग्रेस द्वारा खुद को निष्कासित किये जाने को  सुरेश पचौरी की साजिश बताया है. | उन्होंने कहा गोडसे  का विरोध मैंने अकेले  नहीं किया  | कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया है | कार्यवाही मेरे खिलाफ नहीं बाबूलाल चौरसिया जो कि गोडसे समर्थक है उनके खिलाफ होनी  चाहिए |  उन्होंने कहा कि लेटर मिलने के बाद इसकी जानकारी प्राप्त की गई तो चंद्रप्रभाष शेखर का कहना है कि  | कमलनाथ के असिस्टेंट मिगलानी के कहने पर सुरेश पचौरी ने चंद्रशेखर  को बाहर करने के आदेश दिए हैं | सुरेश पचौरी सालों से मेरे खिलाफ षड्यंत्र करते  आए हैं | उसी के तहत आज मुझे कांग्रेस से बाहर करने की कोशिश की गई है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  16 March 2021

 Dance in school

शिक्षा के मंदिर में आसमाजिक तत्वों ने फैलाई अश्लीलता राष्ट्र गान , मप्र राजकीय गीत का भी नहीं किया सम्मान   विदिशा के एक स्कूल में कुछ असामाजिक तत्वों के बार बालाओं के साथ डांस करने का वीडियो सामने आया है  | बताया जा रहा है की रात में कुछ असामाजिक तत्वों ने इस तरह की की घटना को  अंजाम दिया है  | इसमें स्कूल प्रशासन ने कोई परमिशन नहीं दी थी |  जिन लोगों ने इस तरह की अश्लीलता स्कूल में  फैलाई उनकी भी पहचान नहीं हो पाई है |  शिक्षा के मंदिर में डीजे की धुन पर बार बालाओं और असमाजिक तत्वों के  ठुमके ये बता रहे हैं की  लोगों की मानसिकता किस कदर खराब हो गई है  |  स्कूल परिसर जहाँ राष्ट्र गान और मध्यप्रदेश का राजकीय गान दीवारों पर लिखा हुआ था | उसका भी लिहाज करना इन लोगों ने  उचित नहीं समझा |  ये मामला विदिशा के बरखेड़ा ताल के नवीन स्कूल का  है | ग्रामीणों ने बताया की रात करीब 12 और 1 के बीच कुछ असमाजिक लोग स्कूल परिसर में रुके | और बार बालाओं के साथ फ़िल्मी गानों और डीजे की धुन पर जमकर डांस किया | .इन लोगों को पहले कभी गाँव में नहीं देखा गया था  | आखिरकार स्कूल परिसर में  इस तरह की अश्लीलता फैलाने की अनुमति किसने दी ये बड़ा सवाल  है | इस बारे में जब जांच अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया की यह घटना रविवार रात की है |  स्कूल बंद रहता है |  कुछ असमाजिक लोग वहां से जा रहे थे तभी उन्होंने इस तरह की घिनौनी हरकत की  | स्कूल शिक्षक को इसकी जानकारी ग्रामीणों ने दी |  जिसके बाद थाने में इसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 March 2021

 Congress worker ruckus

निकाय चुनाव से पहले सामने आई गुटबाजी   मध्यप्रदेश में गुटबाजी के चलते सरकार गावं चुके कांग्रेस के हालात जस के तस बने हुए हैं  | अब निकाय चुनाव से पहले गुटबाजी के चलते कोंग्रेसी आपस में ही लड़ झगड़ रहे हैं  | पीसीसी में युवक कांग्रेस की बैठक में भी गुटबाजी के चलते जम कर हंगामा हुआ  |  पीसीसी में युवक कांग्रेस की बेठक के दौरान जमकर  हंगामा हुआ | गुटबाजी के चलते कांग्रेस की खस्ता हाल हो चुकी है  | इसके बावजूद कांग्रेसी कुछ सीखना ही नहीं चाहते हैं  | कांग्रेस मुख्यालय में  निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर युवक कांग्रेस की बैठक चल रही  थी  | बैठक में वार्ड अध्यक्षो की  नियुक्तियों को लेकर विवाद  के हालत बन गए और कई पक्ष आपने सामने आ गए  | युवक कांग्रेस कार्यकताओ ने बैठक में ही जमकर हंगामा किया |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 March 2021

 Narottam Mishra

नरोत्तम:भाजपा टुकड़े-टुकड़े के विरोध में   एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के दिग्विजय के मन में गोड़से मुँह में गाँधी रहते हैं |  मिश्रा ने कहा हम आतंकवादी मानसिकता के विरोधी हैं  | और जो भी टुकड़े टुकड़े गैंग के साथ है हम उसका विरोध करते हैं  |  गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के निशाने पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह हैं  | मिश्रा ने कहा दिग्विजय सिंह के मन मे गोड़से  और मुंह में गांधी रहते हैं | हम आतंकवादी मानसिकता और टुकड़े टुकड़े गैंग के विरोध करते हैं  | उन्होंने कहा हम  कोरोना वेक्सीन सिर्फ पाक को नहीं 65 देशों को दे रहे हैं, दिग्विजय सिंह  मुसलमानों को बरगलाना चाहते हैं  | मिश्रा ने कहा  विश्व का हर देश मोदी के कुशल नेतृत्व की तारीफ कर रही है  | पश्चिम बंगाल चुनाव पर उन्होंने कहा दीदी का पांव टूटा था या प्लास्टर ढीला था, जो डॉक्टर 24 घण्टे में पैर जोड़ देता है |  उसकी देश की बहुत जरूरत है  | वैसे ममता दीदी राजनीतिक पाखंड कर रही  है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 March 2021

 Cricket finale

बुंदेली वेशभूषा धोती-कुर्ता  में खिलाड़ियों ने खेला मैच   सागर के सुरखी में आयोजित मन्त्री क्रिकेट कप का समापन किया गया |  इस मौके पर राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद राजपूत और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान ने विजेता टीम को  शील्ड  के साथ  1 लाख रूपये का चेक  और  उपविजेता टीम को 51 हजार का चेक दिया  |  राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद राजपूत के विधानसभा क्षेत्र सुरखी में आयोजित मन्त्री क्रिकेट कप का  शुक्रवार को समापन हो गया | फाइनल मैच बरौदा और झिला की टीम के बीच खेला गया  | दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने  फ़िल्म लगान की तर्ज पर बुंदेली  पहनावे धोती -  कुर्ता और सिर में गमझा बांधकर  क्रिकेट खेला  |  वही एक विधानसभा से किसी टूर्नामेंट में 428 टीमों के भाग लेने पर |  सुरखी क्रिकेट ट्रॉफी दलवाना वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड  में भी दर्ज हुई | फाइनल मैच में दलवाना वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन यूके से आई टीम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट गोविन्द राजपूत के  पुत्र आकाश राजपूत को सौंपा | मैच के समापन अवसर पर  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान  मुख्य अथिति के रूप मे शामिल हुए | इस मौके पर गोविन्द राजपूत  ने कहा कि  | उन्होंने ग्रामीण युवाओं को एक मंच उपलब्ध कराने की कोशिश की है  |  वही सीएम के पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान ने कहा कि समाज में बदलाव लाने युवा आगे आएं  | उन्होंने कहा कि शिक्षा विवाह जैसे कार्य सरकार कर रही है |  वो खुद आगामी दिनों में 5 विद्यालय गोद लेंगे  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  14 March 2021

 Literacy camp

आदिवासी समाज की परेशानियों को दूर करना उद्देश्य   छिंदवाड़ा में भारत का अमृत महोत्सव कार्यक्रम शिविर का आयोजन किया गया  | कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आदिवासी समाज की परेशानियों को दूर करना रहा  | अमृत महोत्सव कार्यक्रम में जिला नयायधीश सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे |  इस मौके पर   न्यायाधीश सोमप्रभा चौहान और  सुधा पाण्डेय ने आदिवासी समुदाय के उत्थान के लिये अनेक योजनाओं की जानकारी साझा की  | और  शिविर में उपस्थित महिलाओं से विषेश चर्चा की | इस दौरान उन्होंने समस्याओं को सुना और उनके  निराकरण के लिए उचित मार्गदर्शन दिया |  न्यायाधीश  सुधा पाण्डेय ने अनुसूचित जनजाति समुदाय को विषेश दर्जा देते हुये जानकारिया प्रदान की | जिससे  आदिवासी समुदाय शासन की समस्त योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  14 March 2021

 College opening

अब और तेजी से किए जायेंगे विकास कार्य   बीजेपी विधायक राम लल्लू   बैस  ने कन्या महाविद्यालय के नए भवन का उद्घाटन करते हुए कहा  उन्होंने सिंगरौली के विकास का बीड़ा उठाया है और अब तेज  गति से विकास कार्यों को किया जाएगा  |  सिंगरौली जिले के मोरवा पिड़ताली कुशवई में शासकीय कन्या महाविद्यालय के नए भवन का उद्घाटन सिंगरौली विधायक राम लल्लू बैस ने  किया |  इस  मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल  | पूर्व जिला अध्यक्ष रामसुमिरन गुप्ता सहित शासकीय कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य शिक्षक  एवं छात्राएं मौजूद  रहे | विधायक रामलल्लू ने बताया गया कि शासकीय कन्या महाविद्यालय की बिल्डिंग जर्जर हो गई थी |  इसलिए  नया भवन  बनाया गया है  | उन्होंने कहा लगातार विकास कार्यों के लिए प्रयास किए जा रहे हैं  |  आने वाले समय में कई ऐसे विकास कार्य किए जाएंगे  |  प्रदेश की शिवराज सरकार विकास कार्यों के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 March 2021

 Kamal Patel

बारिश-ओलों से कई जगह फसलों को नुकसान कृषिमंत्री पटेल बोले किसानों की मदद की जाएगी   मध्यप्रदेश के तक़रीबन आधे जिलों में बेमौसम बारिश और ओले गिरने से किसानों को काफी नुक्सान हुआ है | कृषि मंत्री कमल पटेल ने किसानों को हर संभव मदद दिए जाने का ऐलान किया है | मौसम विज्ञानियों के मुताबिक 16 मार्च को एक के बाद एक कर दो पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम फिर किसानों को नुक्सान पहुंचा सकता है |  फरवरी माह के मध्य से ही लगातार पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत पहुंचने का सिलसिला बना हुआ है | इनकी वजह से मार्च माह की शुरुआत में जहां गर्मी के तीखे तेवर देखने को मिले, वहीं अब बेमौसम बारिश और ओला वृष्टि ने किसानों की मुसीबत बढ़ा दी है | मौसम विज्ञानियों के मुताबिक 13 मार्च और 16 मार्च को एक के बाद एक कर दो पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में दाखिल होने वाले हैं |  इन सिस्टम के प्रभाव से मध्यप्रदेश का मौसम एक बार फिर बिगड़ेगा | इससे 18 मार्च से आंधी-पानी का एक और दौर शुरू हो सकता है | इस समय अधिकांश स्थानों पर खेतों में कटाई चल रही है |  ऐसी स्थित में बरसात और ओले गिरने के कारण फसल को भारी नुकसान पहुंचा है | इसके अलावा आम की फसल भी तबाह होने लगी है |  कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि मौसम की मार से पीड़ित किसानों को हर सम्भव मदद दी जाएगी  |  शुक्रवार को दोपहर बाद कई स्थानों पर तेज रफ्तार से हवाएं चलने के साथ ही बौछारें भी पड़ीं। शाम को  भोपाल के आसपास के कुछ इलाकों के साथ प्रदेश के कई क्षेत्रों में ओले भी गिरे | प्रदेश में बिजली गिरने से चार लोगों की मौत होने की भी खबर है | मौसम बदलने से आधा दर्जन से अधिक जिलों में ओलावृष्टि हुई |  विदिशा, सागर, राजगढ़, गुना, सीहोर और हरदा जिले में आंधी चलने के साथ ही बारिश और ओलावृष्टि होने से खेतों में कटी पड़ी फसलें भींगने से गेहूं, चना और धनिया की फसल को नुकसान पहुंचा है | ग्वालियर- चंबल अंचल और बुंदेलखंड में  सरसों और गेहूं की फसलें प्रभावित हुई हैं | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 March 2021

 Release of books

आचार्य पंडित दुर्गा चरण शुक्ल की 6 पुस्तकों का विमोचन   टीकमगढ़ में अभिनन्दन एवं पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया  |  जिसमे आचार्य  पंडित दुर्गा चरण शुक्ल की 6 पुस्तकों का  विमोचन किया गया  | एक तरफ जहाँ युवा पीढ़ी किताबों की दुनिया से दूर भागती जा रही है |  वहीँ टीकमगढ़ में पुस्तक विमोचन समाराहों में 93 वर्षीय आचार्य पंडित दुर्गा चरण शुक्ल की 6 पुस्तकों का  विमोचन किया गया  | समाज से जुडी और समाज के हर पहलुओं को दर्शाती ये पुस्तकें एक नया सन्देश दे रही हैं |  इस मौके पर शिव शक्ति गुरु अर्जन समिति के अध्यक्ष पंडित अवनीश शुक्ला ने बताया की  |  आज के समय में जिस तरह आचार्य जी ने इस उम्र में पुस्तकें लिखीं हैं | इससे समाज में एक नया सन्देश जाता है |  हमें उनके अनुभव से सीखने की आवश्यकता है | पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में आचार्य जी का सम्मान किया गया |  इस मौके पर बड़ी संख्या पत्रकार , साहित्यकार , लेखक और  समाजसेवी मौजूद रहे |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 March 2021

 Thief arrested

आरोपियों के पास से बरामद हुईं 8 मोटरसाइकल   सतना में पुलिस ने मोटर साइकल चुराने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है |  इनके पास से आठ मोटरसाइकल बरामद की गई है  ... सतना में पुलिस ने पुलिस अधीक्षक  धर्मवीर सिंह के  निर्देशन पर कार्यवाई करते हुए चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया  गया |  कई दिनों से मोटर साइकल चोरी के मामले सामने आ रहे थे | जिसके बाद कोलगवाॅ थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध व्यक्ति मंटू रजक  को  |  बिना नंबर की चोरी की  मोटर साइकल के साथ गिरफ्तार किया  | और जब उससे पूछताछ की गई तो उसने अपने एक और साथी के बारे में जानकारी दी |  जिसपर पुलिस ने कपिल बाल्मीकि को उसके घर से गिरफ्तार किया  | पुलिस को इन चोरो के पास से की की 8 बाइक मिली हैं  | बताया जा रहा है इन आरोपियों पर  कोलगवां सहित  कोतवाली एवं उचेहरा में भी चोरी के अपराध दर्ज हैं  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  12 March 2021

 ATM smoothie

ATM क्लोन बनाकर निकाले थे लाखों रुपये   सिंगरौली में एटीएम क्लोन बनाकर चोरी करने का मामला सामने आया है |  पुलिस ने चोरी के इस मामले में  तीन युवकों को  गिरफ्तार किया है |  बताया जा रहा एटीएम से  इन  शातिर बदमाशों ने छह लोगों के खाते से लाखों रुपये निकाल लिए | जिसकी शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्यवाई करते हुए आरोपियों को  गिरफ्तार किया |  एटीएम क्लोन बनाकर  एटीएम से पैसे चोरी करने वाले  तीन युवकों को पुलिस  ने धरदबोचा |  पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए  बताया कि | आरोपियों ने खाताधारकों के पैसे निकालते समय उसका क्लोन बनाया  | और फिर  दूसरा एटीएम कार्ड बनाकर पैसा निकाला |  शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्यवाई करते हुए  आरोपियो शुभम कुमार , कन्हैया सिंह , गौरव सिंह  सीतामढ़ी के  विरुद्ध  मामला दर्ज किया |   बिहार से आए तीन संदिग्ध लोगों कि सूचना मिलने पर उनकी  घेराबंदी कर इनको  गिरफ्तार कर लिया गया  | इनके पास एक चार पहिया वाहन  और 85 हजार रुपये बरामद हुए हैं  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  12 March 2021

 ACCIDENT

हादसे में तीन यात्रियों की मौत, 22 घायल   बालाघाट से इंदौर जा रही वर्मा ट्रैवल्स की बस शुक्रवार तड़के छिंदवाड़ा के मैनिखापा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई |  इस हादसे में 2 महिलओं समेत 3 यात्रियों की मौत हो गई  | हादसे में 22 लोग घायल हैं, जिसमें से कुछ की हालत गंभीर है |  घायलों को बस की खिड़कियों के कांच तोड़कर बाहर निकाला गया  | घायलों को छिंदवाड़ा के जिला अस्पताल मेें भर्ती कराया गया है |  वर्मा ट्रैवल्स की स्लीपर एसी बस गुरुवार रात बालाघाट से इंदौर के लिए निकली थी  | बस में लगभग 25 यात्री सवार थे | रास्ते में मैनीखापा के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई  |  स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी  | मौके पर एंबुलेंस के साथ पुलिस पहुंची | तब  घायलों को बस की खिड़कियों के कांच तोड़कर बाहर निकाला गया |  लावघोघरी थाना पुलिस के मुताबिक बस में सवार दो महिला एक अन्य यात्री की मौत हुई है  | दोनों महिलाएं बालाघाट की हैं  | हादसे में घायल 22 यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है  | जिनमे से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  12 March 2021

 Love jihad law

सीएम शिवराज ,मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जाहिर की प्रसन्नता कांग्रेस को कानून पर आपत्ति ,बीजेपी ने बेटियों की सुरक्षा बताया   मध्यप्रदेश विधानसभा में धर्म स्वातन्त्र विधेयक पास होने के साथ ही कानून बन गया  | जिसमे लव जिहाद को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ कड़े नियम बनाये गए हैं  |  लेकिन इस पर जहाँ बीजेपी ने विधेयक को लेकर प्रसन्नता जाहिर की और जरूरी बताया |  वहीँ कांग्रेस पार्टी ने इसको लेकर आपत्ति जाहिर की और कई सवाल खड़े किये  | धर्म स्वातन्त्र विधेयक विधानसभा में पास होने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इस पर प्रसन्नता जाहिर की  | और कहा की महिला दिवस पर यह कानून पास हुआ है |  यह हर्ष का विषय है  | उन्होंने कहा जो लोग धर्म परिवर्तन कर , नाम बदलकर , लोभ प्रलोभन और डरा धमकाकर शादी करते हैं | और बेटियों की जिंदगी से खिलवाड़ करते हैं | उनके खिलाफ अब सरकार के पास यह कानून है |  जो भी इस तरह बेटियों की जिंदगी बर्बाद करेगा उसको छोड़ा नहीं जाएगा  |  वहीँ इस कानून के बनने के बाद कांग्रेस खुश नजर नहीं आई  |  कांग्रेस के नेताओं ने लव जिहाद के खिआफ़ बने  कानून को लेकर आपत्ति जाहिर की और सवाल खड़े कर दिए | कांग्रेस नेताओं ने कहा की ऐसा कानून बनाने की सरकार को जरूरत क्या थी |  अब कांग्रेस की यह राजनीति आमजन की समझ से परे है | सवाल यह की  क्या कांग्रेस नेताओं ने ऐसे मामले नहीं देखे , पढ़े या सुने होंगे  | जहाँ लव जिहाद जैसी कई घटानएं हो चुकी हैं  | कई बेटियों की जिंदगियां खराब हुई हैं |  या हो सकता है की कांग्रेस नेता इन घटनाओं को लेकर इतने गंभीर ना हो | बहरहाल कांग्रेस की इस सवाल का जवाब दिया गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  10 March 2021

 Narottam Mishra

कमलनाथ का महिला दिवस पर मैं जवान हूं कहना अशोभनीय राहुल करें प्रयोग सचिन पायलट को बनाएं राजस्थान का CM    गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व सीएम कमलनाथ  पर निशाना साधते हुए कहा की  | पता नहीं कांग्रेस के बुजुर्ग नेता खुद को जवान कहलाने को आतुर क्यों नजर आते हैं | कमलनाथ का महिला दिवस पर अभी तो मैं  जवान हूँ जैसा  बयान देना अशोभनीय है | ज्योतिरादित्य सिंधिया पर राहुल गांधी के बयांन को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने  कहा की | राहुल गाँधी को अब समझ में आया  है की बगैर सिंधिया के कांग्रेस शून्य है  |  अभी तो मैं  जवान हूँ कमलनाथ के महिला दिवस के मौके पर  इस बयान को लेकर   गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इसकी निंदा की और  कहा की | इस तरह महिला दिवस में कहना शोभा नहीं देता  | मैं इसे ठीक नहीं मानता | पता नहीं  कांग्रेस के बुजुर्ग खुद को जवान बताने में क्यों लगे हुए हैं |  इनके जवान बनने के चक्कर में पूरी कांग्रेस बूढी हो गई है  | ये कभी जैकलीन के साथ तो कभी मंच से ही जवान बताकर कूद जाते हैं | उन्होंने राहुल गांधी के ज्योतिरादित्य के ऊपर दिए बयान पर पलटवार करते हुए कहा की  | राहुल गाँधी को अब समझ में आ गया है की ज्योतिरादित्य सिंधिया के बैगैर कांग्रेस शून्य है | उन्होंने कहा राहुल गांधी को सलाह देते हुए एक प्रयोग  करने  के लिए कहा  | जसमे उन्होंने कहा की की राहुल गांधी को सचिन पायलट को राजस्थान का मुख्यमंत्री बना देना चाहिए | इस दौरान उन्होंने तंज कस्ते हुए कहा की | कांग्रेस पार्टी जो  अब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं चुन पाई वह दूसरा और कोई कार्य कैसे कर पाएगी |  नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा की | बजट को लेकर उन्होंने कहा कोरोना की विपत्ति के बाद भी  किस प्रकार से  सरकार ने आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का बजट प्रस्तुत किया है उस बजट की प्रशंसा  सभी ने की है  | हमें कांग्रेस के सर्टिफिकेट की आवश्यकता नहीं है  |  कांग्रेस के नेताओं ने हर देश के हित के कार्य पर सवाल उठाये हैं |  फिर चाहे वह निर्वाचन आयोग हो |  CCA , NRC  हो  | EVM या फिर न्यायालय हो  | उन्होंने पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार को लेकर कहा की जल्द ममता दीदी जाएंगी |  वहां बीजेपी की सरकार बनेगी  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  10 March 2021

 Cabinet meeting

 कैबिनेट की बैठक में किसानों के लिए बड़ा निर्णय   शिवराज कैबिनेट ने कई अहम फैसले लिए |  सबसे बड़ा फैसला किसानों के हित में लिया गया  | अब किसानों को कृषि उपकरण खरीदने पर सिर्फ एक फीसदी टैक्स देना पडेगा | सीएम शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में किसानों के लिए एक बड़ा निर्णय लिया गया |   मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि कृषि उपकरणों की खरीद पर सिर्फ एक फीसद टैक्स ही लगेगा |  इससे किसानों को उपकरणों की खरीद पर करीब 2.50 लाख रुपए तक का फायदा होगा |  उन्होंने कहा कि किसानों को शून्य फीसदी ब्याज पर लोन मुहैया कराने का भी निर्णय लिया है | इस निर्णय के तहत प्रदेश के किसान भाइयों को करीब 1000 करोड़ रूपए का लोन उपलब्ध कराया जाएगा | उज्जैन में महाकाल मंदिर परिसर को भव्य और बड़ा बनाने के लिए कैबिनेट ने 0.462 हेक्टेयर जमीन उज्जैन नगर निगम को देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है|   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  10 March 2021

 Scavengers

नगर को स्वच्छ बनाये रखने में अहम भूमिका निभाई   परासिया में भाजपा  ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर  महिला सफाई कर्मी का  सम्मान किया | और सफाईकर्मियों को सम्मान स्वरुप  साड़ियां उपहार में दीं  |  महिला दिवस के मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने महिला सफाई कर्मियों का सम्मान किया | इस दौरान भाजपा  नेताओं  ने कहा की  कोरोना काल के दौरान महिला सफाई कर्मियों ने एक योद्धा की तरह कार्य किया |  और शहर की सफाई व्यवस्था लगातार बनाये रखी | हमेशा मुश्किल  घडी में महिलाओं ने समाज का साथ दिया |  इसलिए इनसे बढकर कोई और नहीं हो सकता |  उनकी वजह से ये  नगर स्वच्छ हैं | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 March 2021

 Pole on the road

बिजली का पोल हटाए बिना ही बना डाली सड़क ठेकेदार की बनाई सड़क इंजीनियर के मूल्यांकन में पास     एम् पी  अजब है ,  वाकई गजब है  | मामला मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत के विधानसभा  क्षेत्र का है | जहाँ  बिजली के पोल को शिफ्ट किए बिना ही सड़क बना दी गई | और अब यह सड़क लोगों की  परेशानी का कारण बन गई है  |  बात यहीं ख़त्म होती |  ठेकेदार की बनाई सड़क को शासकीय इंजीनियर ने भी मूल्यांकन में पास कर दिया | . तस्वीरों में आप सड़क के बीचो बीच बिजली के खंभे को देख रहे होंगे  | जो दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है  | यह नजारा  राजघाट मार्ग के  स्टेट हाईवे 15 से सलैया गाजी गांव तक जाने वाली सड़क का है |  गाजी गांव तक यह सड़क प्रधानमंत्री सड़क योजना अंतर्गत बनाई गई है  | और यह सब कर दिखाया है सड़क ठेकेदार ने  | सड़क ठेकेदार ने  बिजली के पोल को शिफ्ट करवाए बिना ही सड़क बना दी | और अब यह बिजली का खंबा भी बीच सड़क पर लगा है |   जिससे दुर्घटनाए  होने का डर बना रहता है |  है ना एमपी गजब  | यही नहीं हद तो तब हो गई जब  शासकीय  इंजीनियर ने भी सड़क का मूल्यांकन कर दिया और इसपर कोई आपत्ति नहीं ली | अब ऐसे ठेकेदारों को सड़क बनाने का ठेका किस अनुभव पर मिला होगा ये तो आप समझ ही चुके होने  | उधर शासकीय इंजीनियर का मूल्यांकन भी सवालों के घेरे में है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 March 2021

 Geological movement

त्रिवेणी क्षेत्र में शिप्रा नदी के किनारे धमाके 10 फिट उछला पानी ,आग और धुआँ छाया   महाकाल की नगरी  उज्जैन  से पांच किमी दूर शिप्रा नदी के त्रिवेणी क्षेत्र में एक के बाद कई बार पानी में धामाका हुआ |  यहां पहले तेज रोशनी हुई इसके बाद पानी में धमाके हुए | धमाकों से पानी कई फ़ीट ऊपर उछाला और आग के साथ धुआँ निकलने लगा |  उज्जैन में शिप्रा नदी पर अद्भुत नजारा देखने को मिला | शिप्रा नदी के त्रिवेणी क्षेत्र में एक के बाद कई बार पानी में धामाका हुआ | प्रत्यक्षदर्शियों  ने बताया कि यहां पहले एक चमकदार रोशनी दिखाई दी |  इसके बाद धमाकों के साथ पानी ऊपर उछला और आग के साथ धुआं निकलने लगा | मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया |  यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है |  कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया की  घटनास्थल का मुआयना किया गया है | भूगर्भीय वैज्ञानिकों की टीम भी जांच के लिए यहां पहुंचेगी | यहां से पानी के सैंपल  लिए गए |  जिसकी पीएचई प्रयोगशाला में जांच की जाएगी  | गौरतलब है की 13 मार्च को शनिश्चरी अमावस्या है  | इस मौके पर त्रिवेणी संगम पर  स्नान के लिए हजारों श्रद्धालु आते हैं |  हालांकि जहां धमाके हुए  वह जगह नदी में पुराने स्नान घाट से दूर है | स्टॉपडेम के आसपास धमाके होने से स्टॉपडेम में भी खतरे की आशंका जताई जा रही है |  फिलहाल क्षेत्र के आसपास जाने को लेकर प्रतिबंध लगा दिया गया है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 March 2021

 Defense committee

संदिग्ध ,अवैध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दें    सिंगरौली के  वैढन मे  ग्राम  एवं नगर सुरक्षा समिति सम्मेलन का आयोजन  किया गया | इस दौरान समिति के लोगों से आसपास हो रही अवैध गतिविधियों और संदिग्ध लोगों की जानकारी पुलिस को देने की बात कही गई |  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर सी यस पी देवेस पाठक व थाना प्रभारी अरुन पांडे  की पस्थिति मे  ग्राम  एवं नगर सुरक्षा समिति सम्मेलन का आयोजन हुआ  | जिसमे मुख्य अतिथि  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर का ग्राम एवम नगर रक्षा समिति के अध्यक्ष भदौरिया द्वारा  स्वागत किया गया |  वहीअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर  ने सम्मेलन में कहा की  .| सुरक्षा समिति के सदस्यों को अपने आस - पास आपराधिक गतिविधियों पर ध्यान देना चाहिए |  साथ ही  घटना  होने  से पूर्व स्थानीय थाना को सूचना देनी चाहिए  | ताकि अपराध में कमी आये | और वही अपराध होने से रोका जा सके  | सम्मेलन के दौरान कहा गया की  | पुलिस की कमी के कारण पुलिस हर जगह उपलब्ध नहीं हो सकती है  | इसलिए शासन के निर्देशानुसार ग्राम एवं नगर सुरक्षा समिति का गठन किया गया है |  इस मौके पर  लोगों को फर्जी चिटफंड कंपनियों के झांसे में आने से बचने की भी सलाह दी गई  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 March 2021

 Threat of self-immolation

पीड़ित की माँ की एसपी से गुहार ,आत्मदाह की धमकी     छतरपुर एस पी आँफिस मे उस समय हंगामा हो गया ,जब एक महिला ग्रामीणों के साथ अपने ऊपर केरोसिन का तेल डालकर पहुंच गई |  और अपने ऊपर आग लगाने की धमकी देने लगी |  महिला ने आरोप लगाया की जमीन विवाद के चलते उसके बेटे पर जबरन हरिजन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है |   महिला  द्वारा आत्मदाह की धमकी देने की  सूचना पर भारी पुलिस बल एस पी आँफिस पहुंच गया  | और महिला को समझाने लगा  | महिला का आरोप है कि उसके बेटे शनि सिंह चंदेल पर जमीनी विवाद को लेकर हरिजन एक्ट का मामला अजाक थाने मे दर्ज किया गया  |  जिसकी शिकायत महिला अपने परिजनो और ढरारी गांव के  ग्रामीणो के साथ एस पी शिकायत करने पहुंची थी  | उसका आरोप है कि उसके बेटे और परिजनो को जमीन विवाद की वजह से झूठी शिकायत थाने मे की गई | और जिसकी वजह से पूरा परिवार परेशान है  | लोगों ने हरिजन एक्ट को हथियार के तौर पर उपयोग करना शुरू कर दिया है | वही पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ हरिजन एक्ट का मामला दर्ज हुआ था जिससे कोर्ट ने जेल भेज दिया है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 March 2021

 Mahendra Singh Sisodia

गाना गाकर अलग अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई    मध्यप्रदेश शासन में मंत्री महेंद्र सिसोदिया ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को उनके 62 वें जन्मदिन पर अलग अंदाज में बधाई दी | उन्होंने वीडियो में शिवराज सिंह को एक फ़िल्मी गाने की तर्ज पर गाकर बधाई दी |  महेंद्र सिंह सिसोदिया ने फ़िल्मी गाना बार बार दिन यह आए बार बार दिल यह गाए गाकर  सीएम शिवराज  को जन्मदिन की बधाई |  इस दौरान सिसोदिया ने कहा की मैं  व्यक्तिगत तौर पर मिलकर बधाई देना चाहता था  | लेकिन  स्वास्थ्य ठीक नही होने के कारण व्यक्तिगत तौर पर वे बधाई नहीं दे पाए  | हालाँकि उनकी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव आई है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 March 2021

 Petrol pump robbery

पेट्रोल पंप के कर्मचारी ने ही रची थी साजिश   सतना पुलिस ने पेट्रोल पम्प लूट के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है  | आरोपियों के पास से लूटी गई रकम बरामद कर ली गई है | बताया जा रहा है की पेट्रोल पंप के कर्मचारी ने ही लूट की साजिश रची थी |  25 फरबरी को  फरियादी अंगद मिश्रा ने पुलिस को बताया की वो  रिलायन्स पेट्रोल पम्प में तेल डालने का काम करता है |   रात में ड्यूटी के दौरान तीन लोग मफलर बांधकर गाडी से आये और कट्टे की नोक पर पैसे लेकर भाग गए  | उसने बताया की उस दौरान उसके साथी कर्मचारी  जय प्रकाश सेन और अजीत कुमार सोनी थे | घटना को लेकर जब पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला की जिस बाइक से बदमाश आये थे |  वो पेट्रोल पंप कर्मचारी अजीत सोनी की थी  | पुलिस ने जब  सख्ती से पूछताछ शुरू की तो अजीत ने बताया की लूट की साजिश उसी ने रची थी | जिसमे उसके साथ तीन और दोस्त थे | पुलिस ने तीनो आरोपियों सहित मास्टरमइंड अजीत को गिरफ्तार कर लिया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 March 2021

 Narottam Mishra

CM शिवराज को दी जन्मदिन की बधाई रचे कई कीर्तिमान   ग्रह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने  कैंब्रिज यूनिवर्सिटी द्वारा  प्रधानमंत्री मोदी  को पर्यावरण संरक्षण के लिए सम्मानित करने पर प्रदेश वासियों की तरफ से  शुभकामनाएं दी | उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की बधाई दी  | उन्होंने पूर्व सीएम कमलनाथ को आड़े हाथों लेते हुए कहा की | कांग्रेस पार्टी उनको हटाने के लिए नए मुद्दे लेकर आती है | पहले गोडसे लाया जाता है तो कभी किसान  महापंचायत |  नरोत्तम मिश्रा में सीएम शिवराज को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा की | शिवराज सिंह  मुख्यमंत्री पद को इतने सालों से सुशोभित कर रहे है |  जितने महीनों तक भी विपक्षी सरकार नहीं चला पाए |  शिवराज ने अपने हर कार्यकाल में कीर्तिमान रचे हैं | पहले कार्यकाल में सड़के चमकाई , दूसरे कार्यकाल में जनता को पर्याप्त मात्रा में बिजली उपलब्ध कराई  , तीसरे कार्यकाल में नहरों का जाल बिछाया और अब चौथे कार्यकाल में भी वे नए कीर्तिमान गढ़ने जा रहे हैं | कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए  उन्होंने कहा | अब तो पूरी कांग्रेसी सड़क पर आ गई है  | कमलनाथ  को अध्यक्ष पद से हटाने के लिए ही कांग्रेसी द्वारा नए-नए काम किए जा रहे हैं | लोगों को दिग्भ्रमित किया जा रहा है  | कभी गोडसे को लाया जाता है तो कभी किसान महापंचायत की जा रही है | पिपरिया में कांग्रेस पार्टी द्वारा  महिला पर अभद्र टिपण्णी को लेकर उन्होंने कहा की | कांग्रेस  पार्टी की  राष्ट्रीय अध्यक्ष  महिला होने के बाद भी  पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महिलाओं के प्रति असंसदीय शब्दों का प्रयोग करते  हैं  | और  इसीलिए होशंगाबाद के पिपरिया में भी कांग्रेसियों ने अभद्र टिप्पणी करने का काम किया है |  हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे,कार्यवाही करेंगे  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 March 2021

 Pickup fire

आग लगने से मचा हड़कंप   छतरपुर से सागर जा रही पिकअप गाड़ी में  अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया |  जिसके बाद फायर ब्रिगेड की मदद से  आग पर काबू पाया गया |  अचानक आग लगने पर पिक अप वाहन के  ड्राईवर ने आनन फानन में गाड़ी को सड़क  पर खड़ा कर दिया  | और तत्काल गुलगंज थाना पुलिस को सूचना दी  |  जिसके बाद  पुलिस ने बड़ामलहरा और बिजावर की फायर ब्रिगेड  बुलाकर आग पर काबू पाया  | ड्राईवर ने बताया कि पिकअप वाहन में   टावर का समान रखा था  | जिसको सागर ले जाया जा रहा था | तभी अचानक वहां में आग लग गई | आग लगने से पिकअप गाड़ी बुरी तरह छतिग्रस्त हुई है |  हालांकि ड्राइवर की सूझबूझ से कोई जनहानि नही हुई | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 March 2021

 Digvijay Singh

पार्टी का कोई नेता न मंच पर बैठेगा ,ना ही भाषण देगा     पूर्व मुख्यमंत्री और  राज्यसभा सांसद  दिग्विजय सिंह ने   किसान महापंचायत को लेकर रतलाम में कहा की  |  वे पार्टी की तरह इस आंदोलन में हिस्सा नहीं ले रहे हैं | इसमें किसानो के मुद्दों को उठाया जाएगा  |  इस दौरान कोई भी कांग्रेस पार्टी का नेता मंच पर नहीं बैठेगा  |  रतलाम में किसान महापंचायत पर दिग्विजय सिंह ने कहा की |  जब से किसान कानून आया है  | कांग्रेस पार्टी ने संसद से लेकर सड़कों तक इसका विरोध किया है |  उन्होंने कहा इस आंदोलन को मध्यप्रदेश के कोने  कोने तक पहुंचाया जाएगा  | जो महापंचायत रतलाम से शुरू हो रही है उसमे कांग्रेस पार्टी की तरफ से कोई भाषण नहीं देगा  |  न कोई मंच पर बैठेगा , ना कोई पोलिटिकल पार्टी का झंडा लगेगा  | इस दौरान वे कोई राजनैतिक बात भी नहीं करेंगे |  लेकिन उन्होंने कांग्रेस नेता अरुण यादव को किसान नेता के रूप में भाषण देने की बात कही  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 March 2021

 Narottam Mishra

दिग्विजय सिंह अब कमलनाथ को हटा के मानेगे    गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पार्टी को लेकर कहा की  | राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने आजादी के बाद कहा था कि  | कांग्रेस को  समाप्त कर देना चाहिए |  पिछले दिनों के घटनाक्रम बता रहे हैं कि कांग्रेस अब उस दिशा में आगे बढ़ रही हैं  | शायद इसीलिए प्रियंका पत्तियां तोड़ रही है  |  राहुल पुश-अप लगाकर बदन तोड़ रहे हैं | और जी-23 के नेता कांग्रेस को तोड़ने में लगे हुए हैं |  नरोत्तम मिश्रा ने कहा की मैंने पहले ही कहा था कि  | कांग्रेस खत्म होने जा रही है  | अगले चुनाव में अब आपको कांग्रेस नहीं दिखेगी  | कोई नया दल या सर्वदलीय संगठन  दिखेगा  | उन्होंने दिग्विजय सिंह और कमलनाथ को लेकर कहा की | दिग्विजय सिंह अब कमलनाथ को हटा कर ही मानेंगे  |  कांग्रेस का चरित्र बदल रहा है | अब कांग्रेसी जनहित के मुद्दों पर सड़कों पर आने में कतराने लगे हैं |  वैसे भी कांग्रेस का जनता से सरोकार लगता है अब नहीं रहा  | उन्होंने कहा  सीधी में 54 लोगों के दुर्घटना में दुखद मृत्यु हो गई | लेकिन   नेता प्रतिपक्ष रीवा तो गए पर  घटनास्थल पर ना तो वे खुद गए  |  न उनके नुमाइंदे गए | बजट पर उन्होने कहा की  जनहित में नेता-प्रतिपक्ष का चर्चा में शामिल नहीं होना दिखा रहा है कि उन्हें जनता से कोई लेना देना नहीं है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 March 2021

 Media workshop

शासकीय सुविधा का मिलेगा लाभ, दिसंबर तक चलेगा अभियान      सिगरौली में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी मुक्त मध्य प्रदेश बनाने के लिए  जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर में मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया | जिसमे देश को 2025 तक टीबी से मुक्त करने के लक्ष्य को पूरा करने की बात कही गई |  मीडिया कार्यशाला में डाक्टर अतुल तोमर ने बताया कि अब राष्ट्रीय क्षय कार्यक्रम का नाम बदलकर क्षय उन्मूलन कर दिया गया है | देश को 2025 तक टीबी से मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है  |  उन्होने कहा कि चाहे प्राईवेट चिकित्सालय हो या शासकीय चिकित्सालय मरीज का रजिस्ट्रेशन करने के बाद जांच की जायेगी | उन्हे शासकीय सुविधाओं का लाभ दिया जायेगा  | यह अभियान दिसम्बर तक चलेगा  |  उन्होने कहा कि जिले में 1196 चिन्हित ऐेसे मरीज हैं जिनका इलाज चल रहा है  |  कार्यशाला में  प्रजेन्टेशन के माध्यम से बताया गया की | टीबी के मरीजों का इलाज डाट्स के माध्यम से किया जाता है | नियमित दवाये दी जाती हैं और दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी,  बुखार, वजन में कमी, बलगम आदि का निरीक्षण किया जाता है |  टीबी की जांच और उपचार दवा  पूरी तरह से मुफ्त है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 March 2021

Budget

शिवराज मार्का बजट में सब अच्छा ही अच्छा सीएम तीर्थ दर्शन योजना फिर होगी शुरू अब गैस पीड़ितों को भी मिलेगी पेंशन शिक्षकों और पुलिस आरक्षकों की होगी भर्ती   मध्य प्रदेश विधानसभा में वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा वर्ष 2021-22 का बजट पेश किया | वित्तमंत्री ने कहा, सामाजिक समरसता और सद्भाव हमारी सरकार की प्राथमिकता है | हमें खाली खजाना मिला और कोविड की चुनौती थी |  हमारी सरकार ने कोविड पर नियंत्रण किया और अर्थव्यवस्था को सुधारा  |  प्रदेश में 24200 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी  | चार हजार से अधिक आरक्षकों की भर्ती की जाएगी  | सीएम तीर्थ दर्शन योजना फिर शुरू की जाएगी और  गैस पीड़ितों को पेंशन  देने के साथ पुजारियों को मानदेय दिया जाएगा  | इस बजट में कोई नया कर नहीं लगा है  |  वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट भाषण में कहा कि बिजली बिल में राहत दी गई है | 32000 करोड़ रुपये की राशि विभिन्न योजनाओं में हितग्राहियों को उपलब्ध कराई |  चंबल एक्सप्रेस वे के निर्माण की कार्य शुरू कर दिया | शहरी क्षेत्रों के लिए जलजीवन मिशन प्रस्तावित है | स्कूल और आंगनबाड़ी में पेयजल की आपूर्ति का अभियान चलाया जाएगा|  न मध्य प्रदेश में शिक्षण गुणवत्ता सुधार के लिए 26000 करोड़ खर्च करेंगे | अनुसूचित जाति वर्ग- ज्ञानोदय स्कूलों को सीबीएसई पाठ्यक्रम में अपग्रेड किया जाएगा | कुपोषण को लेकर पोषण नीति तैयार कर रहे हैं | पोषण वाटिका की स्थापना की जा रही है |  स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए मिशन निरामय शुरू होगा | वित्तमंत्री ने कहा कि 2022 में मध्य प्रदेश यूथ गेम्स की अगवानी करेगा |  इंदौर, भोपाल और रीवा मेडिकल कॉलेज में कैंसर यूनिट बनेगी |  3250 मेडिकल की सीटें दी जाएंगी | मध्य प्रदेश में 23 मेडिकल कॉलेज होंगे  | मध्य प्रदेश में 7 नए मेडिकल कॉलेज की घोषणा की गई  |  वित्त मंत्री देवड़ा ने कहा  मध्य प्रदेश में 75 हजार हेक्टेयर बंजर जमीन को खेती योग्य बनाएंगे  |  सरकार मार्कफेड और नगरीय आपूर्ति निगम को दो हजार करोड़ रुपये की मदद देगी  | एक जिला एक उत्पाद कार्यक्रम के तहत कोल्ड स्टोरेज बनाए जाएंगे  | एक हजार गौ शालाएं बनाई जाएंगी | मतस्य पालकों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य रखा गया है | औद्योगिक उत्पादन बढ़ाकर 25 फीसद किया जाएगा  | सीएम स्वरोजगार योजना शुरू की जाएगी | पर्यटन केंद्र में होम स्टे की सुविधा शुरू की जाएगी | पन्ना में डायमंड म्यूजियम बनाया जा रहा है। छतरपुर में जटाशंकर में रोप वे का निर्माण किया जाएगा  |  मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट भाषण में कहा प्रदेश में महिलाओं को भयमुक्त माहौल देना हमारी सरकार की प्राथमिकता है | सम्मान अभियान प्रारंभ किया गया है, लापता बच्चों को वापस लाने के लिए मुस्कान अभियान चलाया जा रहा है|  मध्य प्रदेश में 8800 करोड रुपये की जमीन भूमाफिया से मुक्त कराई गई है | चार हजार से अधिक आरक्षकों की भर्ती की जाएगी | पुलिसकर्मियों को आवास के लिए 25 हजार आवास का निर्माण कराया जा रहा है  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 March 2021

 Vicious thief arrested

जब्त सामान की कीमत करीब एक लाख रुपये   सिंगरौली की  मोरवा पुलिस को सोलर ऊर्जा से संचालित सरकारी योजनाओं  की  सोलर प्लेट चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह को पकड़ने में  सफलता  प्राप्त की है | पुलिस ने गिरोह के अपराधियों को  चार बैटरी और चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजारों   के साथ गिरफ्तार किया | चोर गिरोह से जब्त किये गए सामान की कीमत एक लाख रुपये बताई जा रही हैं  | मोरवा पुलिस ने  बताया कि गिरोह द्वारा नगर निगम का अधिकारी बताकर लगातार इस क्षेत्र में सोलर ऊर्जा से संचालित सरकारी योजनाओं को अपना निशाना बनाया जा रहा था |  हाल ही में गिरोह द्वारा मोरवा थाना अंतर्गत अजगुढ में सौर ऊर्जा से संचालित सरकारी योजना के सोलर प्लेट की चोरी कर ली  थी |  इस मामले में  आरोपी राहुल पाल,  दिनेश प्रजापति  को चार बैटरी व बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया |  अपराधियों से गिरोह के दूसरे सुराग खंगालने की कोशिश की जा रही है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 March 2021

 National Science Day

बच्चों ने प्रैक्टिकल कर दिखाए विज्ञान के जादू   सिंगरौली  के नवजीवन बिहार हाई स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया |  इस दौरान बच्चों ने विज्ञान के जरिये होने वाले चमत्कारों से लोगों को रूबरू करवाया  | जिला विज्ञान अधिकारी  और उत्कृष्ट विद्यालय वैढन के प्राचार्य के मुख्य आतिथ्य में  विज्ञानं दिवस का आयोजन किया गया | इस दौरान छात्रों ने विज्ञान के मॉडल प्रस्तुत किए  | छात्रों द्वारा दिखाए गए  मॉडल की  खास बात यह रही कि बच्चों के कार्यक्रम उनकी विज्ञान पुस्तक की अवधारणाओं के आधार पर  तैयार किए गए थे | दाब की अवधारणा को स्पष्ट करने के लिए बच्चों ने गुब्बारे का उदहारण प्रस्तुत किया | जिसमे क्षेत्रफल और दबाव के संबंध को  समझाया गया | शिक्षिका  अर्चना मिश्रा के मार्गदर्शन में छात्रों ने अंधविश्वास पर चोट करता हुआ नाटक भी  प्रस्तुत किया |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 March 2021

 Filmmaker Shweta Rai

शिवराज :महिला सशक्तिकरण  भी हो फिल्मों की थीम   फिल्म निर्माण को लेकर  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा  कि मध्य प्रदेश में देश और  विदेश के फिल्मकारों को  सार्थक फिल्म निर्माण के लिए पूरा सहयोग दिया जाएगा |  फिल्मों में यदि  महिला सशक्तिकरण  और  अन्य  समाजोपयोगी विषय हैं  तो  | उसके लिए  राज्य सरकार पूरा प्रोत्साहन देगी   | ऐसी फिल्मों को टैक्स से छूट संबंधी सुविधा दी जायेगी |  मध्य प्रदेश की  बेटी और हॉलीवुड में फिल्म निर्माण से जुड़ी निर्देशक और लेखिका श्वेता राय ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह मुलाकात कर फिल्म निर्माण संबंधित चर्चा की  | इस दौरान  श्वेता के  पिता सुरेंद्र कुमांर राय,माता  अनिता राय और पूर्व मंत्री संजय पाठक उपस्थित रहे | श्वेता  राय कटनी जिले  के केमोर की मूल निवासी हैं |  इस मौके पर मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि फिल्मों में महिला पात्रों के सशक्तिकरण को प्रमुखता दी जानी चाहिए  | वर्तमान में भी हमारे समाज में महिलाओं ने अपने सक्षम नेतृत्व और कार्यक्षमता का परिचय देते हुए उपलब्धियां हासिल की हैं |  हाल ही में कोरोना काल में मध्य प्रदेश के महिलाओं के स्व सहायता समूहों ने फेस मास्क और सैनिटाइजर निर्माण का कार्य करके बड़ी जनसंख्या को कोरोना के संक्रमण से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया  | ऐसे विषयों को फीचर और डॉक्यूमेंट्री फिल्मों का आधार बनाया जा सकता है  |  फिल्म मेकर  श्वेता  राय ने शिवराज को बताया कि उन्होंने विश्व की 10 प्रमुख महिलाओं को केंद्र में रखकर एक फिल्म का निर्माण किया है|  जिसमें भारत की कोविड  से बचाव की वैक्सीन में सहयोगी डॉ सौम्या स्वामीनाथन और प्रथम पायलट  स्वाति रावल शामिल हैं  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 March 2021

 Woman delivery

अस्पताल के गेट पर बच्चे का हुआ  जन्म    छतरपुर में बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं की तस्वीर सामने आई  |  जिला अस्पताल प्रबंधन की लापरवाई के चलते  गेट पर ही एक प्रसूता का प्रसव हो गया |  दरअसल बगौता की रहने वाली तीज बाई  की डिलीवरी होनी थी  | जिसको  108 एंबुलेंस की मदद से  अस्पताल लाया गया  | लेकिन नर्स को बुलाने पर भी नर्स समय पर नहीं पहुंची तो |  अस्पताल के गेट पर ही महिला की डिलीवरी हो गई |  हालांकि जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं  |  वही 108 एएमटी स्वास्थ्य कर्मी का कहना है  कि कॉल के बाद जब वह प्रसूता को लेने घर पहुंचे तो वहां परिजनों ने थोड़ी देर कर दी थी |  और उसके बाद जब  जिला अस्पताल पहुंचे तो नर्स को बुलाया गया |  लेकिन नर्स ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और देर कर दी  | इसकी वजह से डिलीवरी अस्पताल गेट पर हो गई | वहीं पूरे मामले में सी एम एच ओ ने जांच के बाद लापरवाही करने वालो पर कारवाई करने की बात कही है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 February 2021

 Two children died

माँ की हालात गंभीर , मामले में जांच शुरू     सिंगरौली  में फूड प्वाइजनिंग के चलते  दो सगे भाई बहनों की मौत हो गई |  जबकि मां की हालत गंभीर बनी हुई है  | जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है | बताया जा रहा है  छमरछ गांव की रहने वाले इस परिवार ने दोपहर का खाना खाया  | खाना खाने के बाद बालक  रितेश साकेत और उसकी बहन रोशनी साकेत समेत मां की हालत खराब हो गई | परिजनों ने  प्राथमिक उपचार एक  झोलाछाप डॉक्टर से करवाया  |  जिसके बाद तबीयत और बिगड़ने से  कुछ ही घंटों में भाई बहन की मौत हो गई  |  कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने बताया कि देवसर एसडीएम  और स्वास्थ अमला पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है  |  मामले में जो भी तथ्य आएंगे उस पर कार्यवाही की जाएगी  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 February 2021

 Employment fair

कई कंपनियां शामिल , युवाओं को मिला रोजगार   सिंगरौली  के चितरंगी में आजीविका मिशन एवं रोजगार कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में विकासखंड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश की जानी मानी कई कपनियों ने युवाओं को रोजगार के अवसर दिए |  चितरंगी  में आजीविका मिशन एवं रोजगार के तहत रोजगार मेला लगाया गया |  जिसमे  ILFS , SIS , प्रगतिशील बायोटेक , आटोमोबाइल एसोसिएशन , विल्सन , वर्धमान , LIC ,  श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस जैसी कई बड़ी कंपनियां शामिल रहीं  | मेले में करीब  505 युवाओं का पंजीयन किया गया   |  जिसमे बड़ी संख्या में युवाओं का चयन किया  गया।चयनित युवाओं को जिला पंचायत सी ई ओ द्वारा प्रमाण पत्र वितरण किया गया | उधर कुछ बेरोजगार युवाओं में मेले की जानकारी पहले से नहीं  देने को  लेकर नाराजगी भी देखने को मिली  | इसके साथ ही कई स्तानीय कमनीयां भी इस मेले में शामिल नहीं हुई  | इस मौके पर  जनपद अध्यक्ष  रश्मि सिंह , जिला पंचायत सीईओ साकेत मालवीय के साथ कई अधिकारी मौजूद रहे |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 February 2021

 Narottam Mishra

नरोत्तम : ममता दीदी बैखला गई हैं   24 परगना में बंगाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोषपर हुए हमले पर  गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने  मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा और कहा इस तरह के हमले ममता दीदी की बौखलाहट दिखाते है |  पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार से लौटे  गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा  ममता दीदी की सोचती है कि हिंसा से बंगाल के बीजेपी के कार्यकर्ता डर जाएंगे |  जो हमले ममता बनर्जी करवा रही है इनसे भाजपा के कार्यकर्ता  डरने वाले  नहीं है |  बंगाल  जनता मन बना चुकी है बंगाल में कमल खिलाने का | बंगाल में बीजेपी की प्रचंड बहुमत की सरकार बनना आने वाले विधानसभा चुनावों में तय है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  21 February 2021

 Girish Gautam

विधायक गौतम ने दाखिल किया नामांकन   भाजपा ने विधानसभा अध्यक्ष के लिए विधायक गिरीश गौतम का नाम तय कर दिया | आज सुबह तकरीबन साढ़े दस बजे उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया  | इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, संसदीय कार्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया  कृषि मंत्री कमल पटेल सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे |  18 साल बाद विंध्य क्षेत्र को विधानसभा अध्यक्ष का पद मिल रहा है | वर्ष 2003 में तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी को चुनाव हराकर गिरीश गौतम विधायक बने थे |   फिलहाल गिरीश गौतम देवतालाब से विधायक हैं |  साढ़े दस बजे उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया  | इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, संसदीय कार्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया  कृषि मंत्री कमल पटेल सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे |  विधानसभा के बजट सत्र का स्वरूप तय करने के लिए आज सर्वदलीय बैठक  भी हुई  | विधानसभा अध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद गिरीश गौतम ने कहा कि बीजेपी ने विंध्य का हमेशा से सम्मान किया है | विधायकों के हितों की रक्षा करना होगी प्राथमिकता  होगी  | उन्होंने कहा विंध्य को हमेशा से मिलता रहा है सम्मान | उपेक्षा जैसी कोई बात नहीं | अध्यक्ष पद के लिए दूसरे दावेदारों के नामों पर कहा कि सबको अपनी बात रखने का हक  |  अलग विंध्य प्रदेश की मांग पर बोले -मांग उठाने वाले दूसरे लोग हैं  | बीजेपी के अंदर कोई नहीं उठा रहा है मांग  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  21 February 2021

 Just flip over

45 यात्रियों के शव बाहर निकाले गए   सीधी के  रामपुर नैकिन में यात्रियों से भरी एक बस 30 फीट गहरी नहर में गिर गई | जिसमे कई यात्रियों के मारे जाने की खबर है | बस को क्रेन से बाहर निकाला गया  | इसमें से 45  शव निकालकर संजय गांधी अस्पताल भेजे गए हैं | इस हादसे के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अपने सारे कार्यक्रम निरस्त कर | .राहत और बचाव कार्यों की निगरानी की | इस हादसे में कुल सात लोगों को बचाया जा  सका है|  जानकारी के मुताबिक बस सीधी से सतना जा रही थी |  साइड लेने के दौरान वह सीधे सड़क किनारे नहर में जा गिरी | घटना के बाद  ग्रामीण ने  फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की | बताया जा रहा है कि बस छूहियाघाटी में दो दिन से लगे जाम की वजह से अपने तय रूट से ना जाकर इस मार्ग से जा रही थी | आमतौर पर  सुबह के समय बस  खाली रहती है | लेकिन परीक्षा होने की वजह से विद्यार्थी इसी बस में सवार होकर सीधी से सतना जा रह थे|  हादसे के तुरंत बाद तैरकर बाहर आ रहे 7 लोगों को ग्रामीणों ने बचा लिया  | सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है | नहर गहरी होने की वजह से  गोताखोरों और पुलिस प्रशासन ने बड़ी मशक्कत के बाद बस को खोजा | क्रेन के जरिए बस को बाहर निकाला गया  | बस में बघवार, चोरगढ़ी समेत आसपास के भी यात्री सवार थे |  बस हादसे को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सीधी कलेक्टर से बात की  | इसके चलते  सीएम ने  भोपाल में होने वाली प्रधानमंत्री आवास योजना के गृहप्रवेशम कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है  | घटना स्थल पर  प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा |  शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा- 'सीधी से सतना जा रही बस के नहर में गिरने से हुए हादसे में कई अनमोल जिंदगियों के काल कवलित होने के समाचार से बहुत दु:ख हुआ  |  ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देने और लापता लोगों के सुरक्षित होने की प्रार्थना करता हूं | मैंने सीधी कलेक्टर से दुर्घटना के मामले में बात कर रेस्क्यू ऑपरेशन तेज करने के निर्देश दिए हैं | नहर के जलस्तर स्तर को कम करने के लिए बाणसागर की ओर से आने वाले पानी को भी रोक दिया गया है |  मौके पर एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम मौजूद है | मैं सतत अधिकारियों के संपर्क में हूं।'  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 February 2021

 Accusation on the inspector

कार्रवाई के लिए पैसा  मांगने का आरोप   टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक को जतारा से पहुंचे ग्रामीण ने  शिकायती आवेदन देकर बताया की | उसके बीस वर्षीय पुत्र का अपहरण गाँव के कुछ लोगों ने कर लिया  है | लेकिन थानेदार ने इस पर अब तक कोई कार्यवाई नहीं की है |  ग्रामीणों  ने आरोप लगाया कि  उनके  पुत्र का अपहरण गांव के ही कुलदीप यादव ,सुरेश यादव व अन्य लोगों ने किया है | जिसकी शिकायत  उन्होंने  जतारा थाने में की तो | वहां पदस्थ थानेदार शहीद ने कार्रवाई के नाम पर पैसों की मांग की | और पैसे ना मिलने पर कार्यवाही ना करने की धमकी दी | ग्रामीण ने बताया कि 10 तारीख को जमीन विवाद के चलते उनके पुत्र रईस यादव का अपहरण कर लिया गया  था | जिसकी नामजद शिकायत करने वे थाने गए थे  | नके साथ  परिवार की महिलाएं भी गई थी | पुलिस ने उनके साथ भी गाली गलौज की | और अब तक किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 February 2021

 Narottam Mishra

राहुल, सोनिया गाँधी , प्रियंका , रॉबर्ट वाड्रा है मतलब सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बनाया जाएगा  बजट    ग्रह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के हम दो हमारे दो दिए बयान पर तंज कस्ते हुए कहा की  | हम दो और हमारे दो से राहुल गांधी का  मतलब  राहुल गाँधी , उनकी मम्मी  और   प्रियंका दीदी और राबर्ट जीजा से है  |  उन्होंने  बजट को लेकर कहा की  |  कोरोना के बाद यह बजट सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बनाया जाएगा |  नरोत्तम मिश्रा ने मप्र के बजट को लेकर कहा की ये बजट खास इसलिए  है..क्योंकि कोरोना के बाद बजट आ रहा है..बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा जायेगा. | बजट में खर्च कटौती को लेकर उन्होंने कहा की | ऐसा कुछ बजट में नहीं है | छतरपुर में शराब से चार लोगों की मौत पर उन्होंने कहा की मौत जहरीली शराब पीने से नहीं हुई है| रिपोर्ट  भी सामने आ गयी है| पूरे गाँव का सर्वे हो गया है| शराब पास के गाँव  यूपी के  ठेके से लाई गई थी | प्रथम दृष्ट्या सामने आया है कि शीतल अहिरवार जिसकी पत्नी की मौत हो गई थी | जिसके बाद से वो लगातार शराब पी रहे थे | लगातार शराब पीने से पहले पिता और फिर बेटे की मौत हुई | उन्होंने कहा की हम प्रदेश के बॉर्डर पर जहां से शराब की तस्करी होती है वहां पर चौकसी बढाएंगे |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 February 2021

 Rinku Sharma murder

सडकों पर उतरे हिन्दू संगठन के लोग      परासिया में बजरंग दल ने अयोध्या  राम मंदिर समर्पण निधि का कार्य कर रहे रिंकू शर्मा की हत्या के विरोध में रैली निकाली | और एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर उन आरोपियों को फ़ासी देने की मांग की |  रिंकू शर्मा की हत्या को लेकर हिन्दू संगठन में काफी आक्रोश है  | गौरतलब है की राम मंदिर निर्माण में  चंदा मागने  पर एक  विशेष समुदाय के व्यक्तियों  ने रिंकू शर्मा की हत्या कर दी थी | जिसको लेकर विरोध में परासिया में बजरंगदल और हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता सडको पर आ गए हैं | हिन्दू संगठनो ने हत्यारे की फ़ासी की मांग राष्ट्रपति से की है | हिन्दू संगठनो का कहाँ है की  लगातार हिंदूवादी युवाओं की विशेष समुदाय द्वारा हत्या की जा रही है  ... फिर वह चाहे तिरंगा यात्रा निकालने को लेकर हो या अब राम मंदिर निर्माण के लिए निधि एकत्रित करने पर हो  | संगठन ने कहा हिन्दुओं की हत्या बर्दास्त नहीं की जायेगी | अगर आरोपी को तुरंत फ़ासी नहीं दी गई तो हिन्दू संगठन आंदोलन करेगा  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 February 2021

Shivraj Singh

अमानवीय व्यवहार सहन नहीं होगा   इंदौर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अचानक रैन बसेरों का दौरा करने पहुंचे  और वहां ठहरे लोगों के हालचाल जाने  | उन्होंने  मुसाफिरों से पूछा- क्या यहां खाना समय पर मिलता है? चौहान ने कहा कि बीते दिनों हुई घटना काफी शर्मसार करने वाली थी |  अब कोई अमानवीय व्यवहार सहन नहीं किया जाएगा  | छोटे के अलावा बड़े अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी  | वैसे इस शहर में किसी को भी बेसहारा नहीं रहने दिया जाएगा |   मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह रात पौने ग्यारह बजे रैन बसेरा में पहुंचे | उन्होंने यहां महिला प्रभारी बबीता चौहान से इतनी रात को रैन बसेरा में रुकने के बारे में पूछा तो बबीता ने कहा कि महिलाएं होने पर कभी-कभार मैं व्यवस्था देखती हूं | इसके बाद रजिस्टर देखा, जिसमें सात पुरुष और एक महिला का नाम दर्ज था | पुरुष कक्ष में प्रवेश करते हुए मुख्यमंत्री ने कुछ मुसाफिरों से चर्चा की और पूछा कि क्या यहां रोज रुकते हो? इस पर सीहोर से आए चालक मनोहर ने बताया कि रात में देर होने की वजह से यहां रुका हूं. | बाद में गुड़गांव से आए विजय ने कहा कि मैं पहली बार रैन बेसरा में रुका और आपसे मुलाकात हो गई |   इस पर हंसते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मुझे तुमने दिल से याद किया होगा | फिर उन्होंने पूछा कि यहां समय पर खाना तो मिलता है न? यात्रियों ने खाने के पैकेट उन्हें दिखाए | मुख्यमंत्री ने कहा अब कोई अमानवीय व्यवहार सहन नहीं किया जाएगा  | छोटे के अलावा बड़े अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी   |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 February 2021

 Women

स्वास्थ्य और शिक्षा पर किया जाएगा काम     ऑल इण्डिया यूथ फेडरेशन ने मोरवा में महिला फेडरेशन का गठन किया है |  यह इकाई बेरोजगारी ,शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करेगी  |  सिंगरौली जिले के मोरवा में आल इंडिया यूथ फेडरेशन के जिला अध्यक्ष अरुण देव पांडे  ने  महिला फेडरेशन का गठन किया गया  | अरुण देव पांडे ने कहा कि  बेरोजगारी | शिक्षा स्वास्थ्य की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं  | इकाई इसके लिए संघर्षरत रहेगी  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 February 2021

 Beat up young man

बाइक टच हुई तो  की बेरहम पिटाई   पुलिस वाले की बाइक से टक्कर एक युवक को महंगी पड़ गई | पुलिस वालों ने बेरहमी से इस युवक की पिटाई की | इस  वाक्ये का वीडियो वायरल होने के बाद आला अधिकारी कार्यवाही किये जाने की बात कह रहे हैं  |  छतरपुर पुलिस का बेहरम चेहरा एक वीडियो के जरिये सामने आया है  | इस  वीडियो मे दो लोग एक युवक की लात घूसो  से पिटाई कर  रहे हैं |  पिटाई करने वाले दोनो युवक पुलिस आरक्षक बताये जा रहे  हैं  |  युवक की पिटाई की वजह इतनी थी कि उसकी मोटरसाइकिल सिविल लाईन थाना क्षेत्र  में सिविल डेस मे पुलिस आरक्षक की मोटरसाइकिल से टच हो गई |  फिर क्या था  पुलिस का  घटिया और गुंडों जैसा रूप सामने आ गया |  दोनो पुलिस वालों ने  ने इस युवक की  जम कर  पिटाई की  | पिटने वाला युवक बडीकुजरेटी का मोहित  पाठक बताया जा रहा है  | दोनो आरक्षको   मे  से एक लवकुशनगर थाने मे पदस्थ है | वहीँ  दूसरा पुलिस लाईन मे पदस्थ है | इस मामले पर एस पी का कहना है कि  मामले की जांच करवाई जा रही है |  |  मारने वाले आरक्षक निकलते हैं  तो उनके विरुद्ध अनुशासनहीनता की कारवाई की जायेगी  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 February 2021

 BJP press talk

इस  बजट में  सभी का ध्यान रखा गया   भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी केंद्र सरकार के  बजट के फायदे बताने में लगे हुए हैं  | इसी के तहत टीकमगढ़ में पूर्व विधायक उमेश शुक्ला ने केंद्र के बजट की सराहना करते हुए बताया की इस तरह का बजट इतिहास में पहले कभी नहीं आया  |  भजपा  कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम मैं छतरपुर से पूर्व विधायक उमेश शुक्ला शामिल हुए  | उमेश शुक्ल ने बताया कि पहली बार पेपर लैस बजट पारित किया गया है |  शुक्ला ने कहा  कि देश के इतिहास में ऐसा बजट कभी नहीं आया  | जिसमें 75 साल से अधिक लोगों को टैक्स मैं छूट दी गई  ...  कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया|  आदिवासी क्षेत्रों के बच्चो को स्कॉलर शिप की सुविधाएं दी जा रही हैं  | इसके साथ ही स्वास्थ्य के क्षेत्र को बेहतर करने के लिए भी प्रयास है |  इस बजट में  सभी का ध्यान रखा गया है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  12 February 2021

  Akhil Bharti Vidyarthi Parishad

ज्यादा फीस वसूली को लेकर कॉलेज की शिकायत   परासिया के  पेंचव्हली महाविद्यालय  के खिलाफ  अखिल भारती विद्यार्थी  परिषद ने एसडीएम  को ज्ञापन सौपा  | एबीवीपी ने   ज्यादा फीस  लेने की शिकायत की है  |  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का कहना है कि जो फीस जमा करवाई जा रही है |  उसमे 200 रुपये कॉलेज प्रबंधन द्वारा ज्यादा लिया जा रहा  है |  छात्रों ने फीस जमा भी कर दी है | लेकिन ज्यादा फीस लिए जाने को लेकर जब प्रबन्धन से इसका कारण  पूछा गया |  तो प्रबंधन ने इसका जवाब नहीं दिया |  जिसको लेकर छात्रों में काफी रोष है |  जिसके बाद छात्र इसके विरोध में  प्रदर्शन करते हुए सड़कों पर उतर आये  | अधिक फीस वसूली को लेकर  छात्रों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर अधिक जमा करवाई गई फीस वापस करवाने  की मांग की है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  12 February 2021

 Intoxicant

एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई कार्यवाही   मैहर पुलिस ने अवैध गांजे का धंधा करने वाले गिरोह को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है | पुलिस ने 8 किलो मादक पदार्थ गांजा के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है  |  पुलिस को मुखबिर से  सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ लोग  अवैध मादक पदार्थ गांजे की बिक्री के लिए  खैरा की ओर  जा रहे हैं  | जिसके बाद पुलिस  टीम ने   घेराबंदी कर गांजा तस्करों को वाहन  समेत धरदबोचा  | गाड़ी की तलाशी लेने पर पुलिस को 8 किलो गांजा बरामद हुआ | जिसकी कीमत करीब 75 हजार रूपये बताई जा रही है।  पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 February 2021

 Monitoring program

शासकीय योजनाओं के लाभार्थियों की ली जानकारी   छिंदवाड़ा कलेक्टर सौरभ सुमन परासिया  के छिंदा ग्राम पंचायत पहुंचे |  जहाँ उन्होंने अनुश्रवण  कार्यक्रम  के तहत  शासकीय योजनाओं का निरीक्षण किया  | शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने एवं ग्रामीणों की समस्याओं को हल करने के लिए  |  छिन्दवाड़ा  कलेक्टर सौरभ सुमन  छिंदा पहुंचे  |  गौरतलब है की परासिया विकासखंड पंचायतों में कार्यक्रम के अंतर्गत पहले चरण में 48 पंचायतों को शामिल किया गया है |  इस  दौरान कलेक्टर द्वारा पंचायतों में निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया जा रहा है  | कलेक्टर ने अधिकारियों से शासकीय योजनाओं में लाभार्थी हुए लोगों की जानकारी ली  | और ग्रामीणों को हो रही समस्याओं को लेकर त्वरित अधिकारियों से चर्चा की |  ग्रामीणों द्वारा दिए हुए आवेदन का समाधान करने के साथ ही  | अन्य  बचे हुए आवेदनों के  निराकरण की बात कही गई  है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 February 2021

 Performance in delhi

कांग्रेसियों ने की कृषि कानून वापस लेने की मांग   मैहर के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में कृषि कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन किया | संसद घेराव के दौरान पुलिस से कार्यकर्ताओं की झूमाझटकी हुई  | जिसमे कई कोंग्रेसियों को चोटें आई | जिसके बाद  युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव बृजेंद्र शर्मा और  मैहर युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने पुलिस को गिरफ्तारी दी |  मैहर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता  युवा कांग्रेस नेता सौरभ शर्मा के नेतृत्व में दिल्ली संसद घेराव करने पहुंचे थे | . जहाँ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नहीं माने जाने पर  पुलिस द्वारा बल प्रयोग  किया गया |  इस दौरान कुछ  कोंग्रेसियों को चोटे आई | पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया | जिसके बाद सभी को मुचलके पर जमानत दे दी गई |  इस दौरान सौरभ शर्मा ने बताया की कृषि कानून के विरोध में यह प्रदर्शन था | जिसमे पुलिस द्वारा  लाठी चार्ज किया गया  | सौरभ ने कहा यह कृषि कानून किसानो के हित  में नहीं है |  इसे वापस लिया जाना चाहिए | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 February 2021

  Govind Singh Rajput

किसान से अभद्रता करने वाले तहसीलदार को हटाया   राजस्व मंत्री गोविन्द राजपूत के इलाके में किसान परेशान हैं |  ऐसे में अधिकारी किसानों की उपज को कचरा करार दे रहे हैं  | इस मामले के  तूल  पकड़ने के बाद गोविन्द राजपूत ने कहा किसानों से दुर्व्यवहार स्वीकार नहीं किया जाएगा |  राजपूत ने किसानों से अभद्रता करने वाले जैसीनगर नायब तहसीलदार को हटावा दिया है  | जैसीनगर में ठंड से खराब हुई गेंहू की फसल का सर्वे कराने की मांग को लेकर तहसील कार्यालय पहुंचे किसानों के साथ अभद्रता  करने वाले  नायब तहसीलदार को हटा दिया गया है  | सोमवार को एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें जैसीनगर नायब तहसीलदार एलपी अहिरवार द्वारा फसल सर्वे की मांग को लेकर आए किसानों के साथ दुव्र्यवहार  किया गया था  | इस मामले में अपनी किरकिरी होती देख  मंत्री  राजपूत ने तत्काल  नायब तहसीलदार को हटाने के निर्देष सागर कलेक्टर दीपक सिंह को दिए | मंत्री  राजपूत का कहना है कि किसान हमारे अन्नदाता है | कोई भी कर्मचारी अधिकारी किसानों के साथ गलत आचरण अभद्रता या दुव्र्यवहार करता है तो इसे  बर्दाश्त  नहीं किया जाएगा |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  10 February 2021

Anganwadi

बच्चों को आकर्षित करने वाली आंगनवाड़ी   सामान्यतौर पर  पंचायतों के काम को लेकर   शिकायतें ज्यादा सुनने को मिलती हैं |  लेकिन परासिया के एक गांव में पंचायत ने शानदार आंगनवाड़ी का निर्माण करवाया है  | इलाके के लोग इस आंगनवाड़ी की जमकर तारीफ़ कर रहे हैं  |  ग्राम पंचायत में जंहा एक तरफ पंचायतों के कार्यों में घोर लापरवाही  बरती  जाती है |   सड़क,आंगनवाड़ी भवन  बनाने में कमीशन के चलते गुणवत्ता वाले काम नहीं हो पाते हैं  | वहीं  कुछ पंचायतें अपने अच्छे कामों से मिसाल भी बन जाती हैं |  हरनभटा में पंचायत सरपंच,सचिव के द्वारा स्वयं कार्य किया गया तो ग्राम के लोगो  ने उनके काम की जमकर तारीफ़ की  |  गांव के लोगो का कहना की हमारा कई ग्रामो में आना जाना होता है पर हमारे ग्राम जैसी आंगनवाड़ी कहीं नही बनी  | हरनभटा ग्राम पंचायत की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने भी बताया कि पहली बार आंगनवाड़ी को ऐसा बनाया गया है  कि बच्चे खुद बी खुद आंगनवाड़ी आएं |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  10 February 2021

 Common man memorandum

कलेक्टर को दिया राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन   कृषि बिलों के विरोध में आम आदमी पार्टी ने  टीकमगढ़ में  राष्ट्रपति के नाम   कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा  | ज्ञापन में कहा गया है कृषि बिल उद्योगपतियों को लाभ पहुँचाने के लिए लाया गया है |  आम आदमी पार्टी की टीकमगढ़ इकाई ने राष्ट्रपति   के नाम कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा | जिसमें भारत सरकार द्वारा पारित तीनों कृषि  बिलों  को  किसान विरोधी बताते हुए तुरंत वापस लेने के लिए मांग की है  |  ज्ञापन में आम आदमी पार्टी  ने  बताया कि भारत सरकार द्वारा पारित तीनों कृति बिल किसानों को बर्बाद करने के लिए और उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए पारित किए गए हैं  |  इसमें असीमित भंडारण |  कांटेक्ट फार्मिंग और एमएसपी को खत्म करने  का प्रयास है  |  आम आदमी पार्टी  ने  इसे तुरंत वापस लेने के लिए आह्वान किया  है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  10 February 2021

 Harsh firing

कलेक्टर ने लगाईं है हर्ष फायरिंग पर रोक   छतरपुर में कलेक्टर की रोक के बावजूद हर्ष फायरिंग के किस्से सामने आते रहते हैं | इस बार विधायक आलोक चतुर्वेदी के कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग की गई | कई बार हर्ष फायरिंग हादसों का सबब बन चुकी है |  इस बार छतरपुर में  विधायक के कार्यक्रम में   हर्ष फायरिंग हुई  | बगौता गांव में   कांग्रेस विधायक आलोक चतुर्वेदी का कार्यक्रम था जहाँ  पंडाल के पीछे बंदूक से हर्ष फायर करते  युवक का वीडियो सामने आया है |  इस हर्ष फायरिंग से बड़ा हादसा भी हो सकता था | ये हर्ष फायरिंग विधायक  की जन चौपाल कार्यक्रम के दौरान की गई  |  हालाँकि जिले में हर्ष फायर पर कलेक्टर ने   रोक लगा राखी है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 February 2021

 Cubs Video

सड़क पार करते दिखे पांच नन्हें शावक   पेंच नेशनल पार्क में सफारी के दौरान  बाघिन के साथ पांच  नन्हें शावक देखकर सैलानी रोमांचित हो गए |  इसके बाद पेंच पार्क प्रबंधन ने बाघिन के पांच नन्हें शावकों को साथ लेकर चलने की पुष्टि की  ...  पेंच नेशनल पार्क में लगातार बाघों की संख्या बढ़ रही है |  पेंच नेशनल पार्क में हाल ही में बाघ शावकों ने जन्म लिया है, जिनकी उम्र करीब 2 माह के आसपास बताई जा रही है  | जो गुफा  से बाहर निकलकर बाघिन के साथ घूम  रहे हैं | रविवार सुबह शावकों के साथ सड़क पार करती बाघिन की तस्वीरों को पेंच पार्क के वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर इमरान खान ने अपने कैमरे में कैद कर लिया | सैलानियों ने नन्हें शावकों व बाघिन के वीडियो भी मोबाइल पर रिकार्ड  किये | पेंच नेशनल पार्क के फील्ड डायरेक्टर विक्रम सिंह परिहार ने   बताया कि चौथी बार में पाडदेव बाघिन  ने एक साथ पांच शावकों को जन्म दिया है  | करीब एक पखवाड़े से बाघिन नन्हें शावकों के साथ मैदानी  इलाके में  दिख रही है | इससे पहले यह  बाघिन तीन बार में 10 शावकों को जन्म दे चुकी है  | बाघों का कुनवा बढ़ाने का कीर्तिमान बना चुकी पेंच नेशनल पार्क में मशहूर कालरवाली बाघिन ने साल 2010 में पाडदेव बाघिन को जन्म दिया था  | सफारी का खुशनुमा माहौल होने के कारण इन दिनों पेंच   नेशनल पार्क में जंगल की सैर करने सैलानी बडी संख्या में पहुंच रहे हैंं  | कोर एरिया के साथ ही बफर क्षेत्र में भी वन प्राणी सैलानियों को असानी से नजर आ रहे हैंं   ... ऐसे में बाघिन के साथ नन्हें शावकों को देखकर सैलानियों में उत्साह व रोमांच बढ़ गया है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 February 2021

 Narayan Tripathi Tevar

फिर अलापा अलग विंध्य प्रदेश का राग   बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी की पटरी बीजेपी के साथ बैठती नजर नहीं आ रही है |  पार्टी लाइन से इतर त्रिपाठी ने फिर से पृथक विंध्य प्रदेश की मांग की है | और कहा सरकार इस इलाके का विकास नहीं कर सकी हैं |  बीजेपी के मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी के बगावती तेवर  एक बार फिर नजर आये  | नारायण त्रिपाठी का कहना है  सरकार नही कर सकी विंध्य और बुंदेलखंड क्षेत्र का विकास  | उन्होंने कहा  कि विंध्य में न सड़के है |  न ही कॉलेज है, टूरिज्म के मामले में भी फेल है, कहा बुंदेलखंड और विंध्य में अकूत धन संपदा है जिसके बाबजूद भी विकास  में  पिछड़ा है |

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 February 2021

 Agricultural law protest

कृषि बिल सहित कई मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन   सिंगरौली जिले के चितरंगी में  कृषि बिल के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने प्रदर्शन किया  | और नौ सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा | कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस पार्टी  ने चितरंगी में चक्का जाम कर प्रदर्शन किया  |  धरना कार्यक्रम को लेकर  प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किये गए थे | इस दौरान कांग्रेस  नेताओं ने कृषि बिल को वापस लेने की मांग की | और केंद्र सरकार के विरोध में नारे लगाए  | कोंग्रेसियों का कहना है की  एमएसपी लागू किया जाए  | स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू होनी चाहिए |  लाल किला की घटना में निर्दोष किसानों के ऊपर फर्जी मुकदमा लगाया गया है | जिसको वापस लेना चाहिए  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 February 2021

 Religion change

आदिवासियों को डरा धमका कर करवाते हैं धर्म परिवर्तन   सिवनी से एक बार फिर  प्रलोभन देकर  धर्मपरिवर्तन करवाए जाने का मामला सामने आया है |  इस मामले में पुलिस जब मौके पर पहुंची तो धर्म परिवर्तन करवाने वाले ईसाई समुदाय के लोग वहां से फरार हो गए |  सिवनी जिले के आदेगांव थाना  के  ग्राम सिमरिया में एक घर में हो रहे धर्मांतरण की सूचना मिलते ही आदेगांव थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे  | पुलिस के पहुंचते ही धर्मांतरण कराने वाले चार ईसाई वहाँ से फरार हो गये |  पुलिस ने मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अध्यादेश 2020 की धारा 5 ,295 (क) के तहत मामला  दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है | धर्मांतरण का यह खेल आदिवासी क्षेत्र में  कई  सालों  से चल रहा है |  ईसाई मिशनरी द्वारा भोले-भाले आदिवासियों को इलाज का  |  पैसे का प्रलोभन देकर  और दबाव बनाकर धर्म परिवर्तन  कराया जाता है | एक  महीने पूर्व ही सिवनी जिले के कुरई थाने में दो आरोपियों के ऊपर भी धर्म परिवर्तन कराये जाने का मामला  दर्ज किया गया था | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 February 2021

 Chetan Singh Chamoli

भाजपा नेता चेतन सिंह ने ज़ाहिर की चिंता   भाजपा नेता एवं एपीडा बोर्ड के डायरेक्टर चेतन सिंह ने चमोली में ग्लेशियर टूटने से मची तबाही को ह्रदय विदारक बताते हुए प्रार्थना की है कि भगवान कम से कम क्षति में इस संकट से लोगों को उबारने की कृपा करें  |  एपीडा बोर्ड डायरेक्टर चेतन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वंय स्थिति पर नजर रखे हुए हैं, गृह मंत्री अमित शाह ने सेना को हरसंभव मदद के लिए  भेजा है, स्थानीय जिला प्रशासन और राज्य सरकार भी इस आपदा से निपटने में लगी हुई है  | चेतन सिंह ने कहा कि वर्ष 2013 में भी यहां हम आपदा का सामना कर चुके हैं, उन्होंने प्रार्थना की है कि इस आपदा में कम से कम क्षति के साथ लोग उबर सकें |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 February 2021

 Chetan Singh Chamoli

भाजपा नेता चेतन सिंह ने ज़ाहिर की चिंता   भाजपा नेता एवं एपीडा बोर्ड के डायरेक्टर चेतन सिंह ने चमोली में ग्लेशियर टूटने से मची तबाही को ह्रदय विदारक बताते हुए प्रार्थना की है कि भगवान कम से कम क्षति में इस संकट से लोगों को उबारने की कृपा करें  |  एपीडा बोर्ड डायरेक्टर चेतन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वंय स्थिति पर नजर रखे हुए हैं, गृह मंत्री अमित शाह ने सेना को हरसंभव मदद के लिए  भेजा है, स्थानीय जिला प्रशासन और राज्य सरकार भी इस आपदा से निपटने में लगी हुई है  | चेतन सिंह ने कहा कि वर्ष 2013 में भी यहां हम आपदा का सामना कर चुके हैं, उन्होंने प्रार्थना की है कि इस आपदा में कम से कम क्षति के साथ लोग उबर सकें |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 February 2021

 robbery

लॉकर में रखे 30 हजार लुटे,पुलिस कर रही जांच   छतरपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं  | ताजा मामले में  शहर के एक निजी होटल में बदमाशों ने होटल कर्मचारी के साथ मारपीट की  | और फिर लाकर में रखे तीस हजार रुपये लूटकर ले गया  |  छतरपुर में  अपराधियों और बदमाशों पर पुलिस का खौफ नजर नहीं आ रहा है | मामला होटल बालाजी पैलेस का है  | जंहा पर बीती रात बेख़ौफ़ बदमाशो ने पहले कर्मचारियों के साथ मारपीट की | . उसके बाद होटल के लॉकर में रखे 30 हजार रुपये लूट ले गए |  लुटेरों की यह वारदात  होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई  | जिसमें दो आरोपी कर्मचारियों के साथ मारपीट कर लॉकर से पैसे निकाल कर ले जाते हुए नजर आ रहे है  |  गौरतलब है की  कुछ दिन पहले भी मोबाइल दुकान से लूट की घटना हुई थी |  एक के बाद एक एक कर शहर में व्यापारियों के साथ हो रही लूट की घटनाओं से व्यापारी दहशत में है | वही पुलिस बदमाशो के सामने पस्त नजर आ रही है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 February 2021

 Ghost of love

पत्नी और उसकी सहेलियों ने की मारामारी   एक आशिकमिजाज पति को सबक सिखाने के लिए पत्नी ने ही प्रेमिका बनकर नाटक रचा और उसे मिलने के लिए  बुला लिया  | पत्नी के नाटक में फंसकर जब पति अपनी कथित प्रेमिका से मिलने बैतूल में कलेक्ट्रेट के सामने पहुंचा तो सामने कोई प्रेमिका नहीं बल्कि उसकी पत्नी खड़ी मिली  |  पत्नी ने बेवफाई करने वाले पति की अपनी सहेलियों के साथ मिलकर  धुनाई कर डाली | पुलिस ने बीच बचाव किया और दोनों को कोतवाली थाना लाकर समझाइश दी है बैतूल के चिचोली विकास खंड के बेला गांव निवासी कलमता धुर्वे की चार साल पहले स्वास्थ्य विभाग में पदस्त बसंत के साथ शादी हुई थी  | शादी के बाद से ही बसंत ने अपनी पत्नी पर अत्याचार शुरू कर दिया था यही नही बसंत का परिवार भी उसे प्रताडित कर रहा था |  कमलता को शक था कि बसंत के  कई लड़कियों से संबंध है और इसी को लेकर कमलता ने अपने पति कि रियलिटी चेक करने के लिए नाम बदलकर उससे मोबाइल पर बात शुरू की और गुरुवार को कलेक्ट्रेट के सामने उसे मिलने के लिए बुलाया  | इस रियल्टी चैक में पति फेल हो गया तो उसकी ये गात होना लाजिमी था  |  मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने विवाद को शांत कराया और दोनों को कोतवाली ले जाकर समझाईश दी  | पुलिस ने बताया कि कलेक्ट्रेट के सामने विवाद की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचकर विवाद को शांत कराया गया और पारिवारिक मामला होने के कारण पूछताछ के लिए कोतवाली लाया गया | पुलिस ने दोनों को समझाइश दी और दोनों में समझौता हो गया  | पुलिस को एक दूसरे के खिलाफ कार्रवाई न करने का पत्र देकर दोनों घर वापस चले गए  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 February 2021

 Teacher picket

दर दर की ठोकरें खा रहे हैं चयनित शिक्षक   एक आरसे से अपनी नियुक्ति की आस लगये बैठे चयनित शिक्षकों ने टीकमगढ़ में एक दिवसीय धरना दिया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से चयनित शिक्षकों को तत्काल नियुक्ति दिए जाने की मांग की |  2011 के बाद कमलनाथ सरकार ने लगभग  तीस हजार  पदों पर शिक्षकों की भर्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे |  और जिन अभ्यर्थियों ने पात्रता परीक्षा पास की थी वे  आज तक अपनी नियुक्ति के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं |  ये लोग कई बार मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दे चुके हैं  | लेकिन आज तक उनकी नियुक्ति को लेकर सरकार ने कोई सक्रियता नहीं दिखाई  | पात्रता परीक्षा पास चयनित अभ्यर्थियों ने एक दिवसीय धरना देकर 15 फरवरी तक पुनः भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के  सरकार से मांग की है | अपनी 1 सूत्री मांग में उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  कहा  है कि हम लोगों की आर्थिक स्थिति दिन-प्रतिदिन बद से बदतर होती जा रही है  | ऐसी स्थिति में हम लोगों को यथाशीघ्र नियुक्तियां दी जाएं ताकि स्कूल की व्यवस्थाएं और हमारी नौकरी दोनों  अच्छे से चल सके | यदि सरकार इनकी बात नहीं मानती है तो फिर  चयनित शिक्षक भोपाल में अनिश्चितकालीन  धरना देंगे | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 February 2021

 HATYA

रंजिश के चलते बदमाशों ने की गोली मारकर हत्या   छतरपुर  में अपराधियों के हौसले  इतने बुलंद है कि  | बदमाशों ने  खुलेआम गोली मारकर   भाजपा नेता के भतीजे की हत्या कर दी  | और फरार हो गए   हत्या की ये वारदात   सिविल लाइन थाना इलाके की है  | जंहा पर बाइक पर सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने बी जे पी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह टुरया के भतीजे  अर्जुन सिंह टूरया  पर एक के बाद एक कई राउंड फायर किये  | जिससे अर्जुन सिंह की मौत हो गई  | बताया जा रहा है की | घटना उस समय हुई जब अजुर्न सिंह अपने निमार्णाधीन  मकान को  देखने गया  था  |  वही इस घटना में एक युवक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है | जिसे कई गोलियां लगी है |  जिसको इलाज हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है |  सनसनी खेज बारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुँचे |  घटना की वजह  पुलिस पुरानी रंजिश बता रही है  |  पुलिस का कहना है कि मृतक अर्जुन सिंह पर भी बम्मू राजा की गोली मारकर हत्या किए जाने का आरोप है |  जिसका केस  न्यायालय में चल रहा है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 February 2021

 Kantilal Bhuria

राम मंदिर निधि पर विवादित बयान से नाराज हैं हिन्दू संगठन   छिंदवाड़ा में हिन्दू संगठनो ने कांग्रेस नेता और विधायक कांतिलाल भूरिया के राम मंदिर निर्माण को लेकर विवादित बयान देने पर आपत्ति जाहिर की | हिन्दू संगठनों ने  विरोध स्वरुप कांतिलाल भूरिया का पुतला दहन किया | और उन्हें आसुरीय  प्रवत्ति का  बताया  |  परासिया में हिन्दू संगठन ने कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया का पुतला जलाया |  और राम मंदिर निर्माण को लेकर विवादित बयान पर घोर निंदा की   | गौरतलब है की कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया ने राम अमंदिर निर्माण को लेकर कहा था की  | राम मंदिर निर्माण में निधि लेने वाले दिन में चंदा मंगाते हैं  | और रात में नदी किनारे बैठकर शराब पीते हैं | जिसपर  हिन्दू नेता मुकेश मौर्य ने पलटवार करते हुए  कहा की | कांतिलाल भूरिया जैसे आसुरीय प्रवृत्ति के लोग जब जब राम मंदिर निर्माण की बात हुई तब तब इन्होने ऐसे ही बयान दिए हैं |  कांग्रेस की ये ओछी मानसिकता है | इन्होने राम मंदिर निर्माण में हमेशा बाधाएं पैदा की है |  कांग्रेस के नेता ने अपनी नीयत बताई है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 February 2021

 Kamal Patel

 हरदा में मां नर्मदा के नाभि स्थल पर बैठकर करेंगे प्रार्थना   कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान संगठनों और इस आंदोलन को हवा दे रहे राजनीतिक संगठनों को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना के लिए  |  कृषि मंत्री कमल पटेल हरदा में मां नर्मदा के नाभि स्थल पर एक दिन का उपवास रखेंगे |  कृषि मंत्री कमल पटेल ने सेंट्रल प्रेस क्लब के प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान संगठनों और इस आंदोलन को हवा दे रहे राजनीतिक संगठनों से हाथ जोड़कर आंदोलन वापस लेने की अपील की है | कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा आंदोलन कर रहे किसान संगठनों के नेताओं की सद्बुद्धि के लिए वह 4 फरवरी को हरदा में  | मां नर्मदा के नाभि स्थल पर एक दिन का उपवास रखकर प्रार्थना करेंगे  | कमल पटेल ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार गांव में संपत्ति का स्वामित्व दिया गया है  | कृषि कानून बनाकर किसानों को उद्योग, व्यापार के क्षेत्र में बराबरी पर लाने का प्रयास किया गया है  | इसमें व्यवधान डालने से बाज आना चाहिए  |  देश तरक्की की राह पर है  | इसे चलने देना चाहिए | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 February 2021

 Video viral

वीडियो वायरल होने के बाद किया गया निलंबित     सिवनी जिले में पदस्थ बाबू का एक वीडियो  वायरल हुआ है |  जिसमे परिवहन विभाग का बाबू ड्यूटी के दौरान  नशे में धुत नजर आया | जिसके बाद बाबू को निलंबित कर दिया गया |  सिवनी में   परिवहन विभाग में पदस्थ बाबू शशि शुक्ला ड्यूटी के दौरान नशे में  धुत नजर आये  |  जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है  | वीडियो में साफ़ तौर पर देखा जा सकता है किस तरह ड्यूटी के दौरान बाबू आराम कर रहे हैं  | और लोग बाहर लाइन लगाकर खड़े हैं |  उच्च अधिकारी के संज्ञान में मामला आते ही कमिश्नर ने बाबू को निलंबित कर दिया | गौरतलब है  कि पूर्व में भी नशे में होने की वजह से परिवहन विभाग के अधिकारी शशि शुक्ला को निलंबित किया जा चूका है |  लेकिन उनपर इसका कोई असर नहीं होता  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 February 2021

 Video viral

वीडियो वायरल होने के बाद किया गया निलंबित     सिंगरौली जिले में पदस्थ बाबू का एक वीडियो  वायरल हुआ है |  जिसमे परिवहन विभाग का बाबू ड्यूटी के दौरान  नशे में धुत नजर आया | जिसके बाद बाबू को निलंबित कर दिया गया |  सिवनी में   परिवहन विभाग में पदस्थ बाबू शशि शुक्ला ड्यूटी के दौरान नशे में  धुत नजर आये  |  जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है  | वीडियो में साफ़ तौर पर देखा जा सकता है किस तरह ड्यूटी के दौरान बाबू आराम कर रहे हैं  | और लोग बाहर लाइन लगाकर खड़े हैं |  उच्च अधिकारी के संज्ञान में मामला आते ही कमिश्नर ने बाबू को निलंबित कर दिया | गौरतलब है  कि पूर्व में भी नशे में होने की वजह से परिवहन विभाग के अधिकारी शशि शुक्ला को निलंबित किया जा चूका है |  लेकिन उनपर इसका कोई असर नहीं होता  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 February 2021

 Narottam Mishra

हमेशा अच्छे काम में असुर विघ्न डालते है   गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा जब भी कोई अच्छा कार्य हो तो आसुरी शक्तियां उसमें विघ्न डालने का प्रयास करती हैं | मिश्रा ने कोरोना योद्धाओं के सम्मान की बात करते हुए कहा ये लोग वंदनीय हैं  |  कोरोना योद्धाओं पुलिसकर्मियों के सम्मान पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा जब भी कोरोना का ज़िक्र होगा , हमारे पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का ज़िक्र जरूर होगा | जब हम घरों में थे , वे सड़कों पर थे, जब हम अपने परिजन मरीजो से मिलने में परहेज कर रहे थे तब हमारे स्वास्थ्य कर्मी निसंकोच उनके उपचार में लगे हुए थे | हमारे योद्धा वंदनीय हैं, अभिनंदनीय हैं |  कांग्रेस नेता  कांतिलाल भूरिया के बयान पर  गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा अगर द्वापर, त्रेता और सतयुग में जाएंगे और देखेंगे तो जब कोई अच्छा काम होता था तो आसुरी शक्तियां उसमें व्यवधान पैदा करने आते थे | भूरिया जी का बयान आसुरी प्रवर्ति का द्योतक है | .राहुल गांधी के रक्षा बजट के बयान को लेकर कहा | राहुल बाबा  अब तो राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने वाले हैं | मेरी प्रार्थना उनसे है क्योंकि वह बड़े नेता है.| 37 परसेंट रक्षा का बजट बढा है, तो 37 परसेंट स्वास्थ्य का बजट बढ़ा है| .थोड़ा पढ़ लिया करें |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  2 February 2021

 Narottam Mishra

हमेशा अच्छे काम में असुर विघ्न डालते है   गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा जब भी कोई अच्छा कार्य हो तो आसुरी शक्तियां उसमें विघ्न डालने का प्रयास करती हैं | मिश्रा ने कोरोना योद्धाओं के सम्मान की बात करते हुए कहा ये लोग वंदनीय हैं  |  कोरोना योद्धाओं पुलिसकर्मियों के सम्मान पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा जब भी कोरोना का ज़िक्र होगा , हमारे पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का ज़िक्र जरूर होगा | जब हम घरों में थे , वे सड़कों पर थे, जब हम अपने परिजन मरीजो से मिलने में परहेज कर रहे थे तब हमारे स्वास्थ्य कर्मी निसंकोच उनके उपचार में लगे हुए थे | हमारे योद्धा वंदनीय हैं, अभिनंदनीय हैं |  कांग्रेस नेता  कांतिलाल भूरिया के बयान पर  गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा अगर द्वापर, त्रेता और सतयुग में जाएंगे और देखेंगे तो जब कोई अच्छा काम होता था तो आसुरी शक्तियां उसमें व्यवधान पैदा करने आते थे | भूरिया जी का बयान आसुरी प्रवर्ति का द्योतक है | .राहुल गांधी के रक्षा बजट के बयान को लेकर कहा | राहुल बाबा  अब तो राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने वाले हैं | मेरी प्रार्थना उनसे है क्योंकि वह बड़े नेता है.| 37 परसेंट रक्षा का बजट बढा है, तो 37 परसेंट स्वास्थ्य का बजट बढ़ा है| .थोड़ा पढ़ लिया करें |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  2 February 2021

 Kamal Patel

किसान मोर्चे ने किया कृषि मंत्री पटेल का अभिनंदन   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कृषि मंत्री कमल पटेल की जोड़ी प्रदेश के किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है  | मांग से पहले किसानों की समस्याओं का समाधान हो रहा है, जिससे राज्य के किसान बेहद खुश और संतुष्ट हैं | भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने गेंहूं के साथ चने की खरीद शुरू करने पर कृषि मंत्री का उनके निवास पहुंच कर स्वागत किया  |  कृषि मंत्री कमल पटेल को राज्य के किसानों की ओर से हलधारी भगवान बलराम की तस्वीर भेंट की गई |  कृषि मंत्री कमल पटेल ने दर्शन सिंह चौधरी को किसान मोर्चा की कमान सौंपने के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए किसानों को भरोसा दिलाया कि किसानों की जो भी समस्याएं सामने आएंगी उन्हें प्राथमिकता से हल किया जाएगा  | कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान किसानों की बड़े भाई की तरह मदद कर रहे हैं |  भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री किसान पुत्र हैं इसलिए किसानों की समस्याएं मांग उठने से पहले हल हो रही हैं, उन्होंने कहा कि किसानों की ओर से मांग किए बिना गेंहू के साथ चना, मसूर और सरसों की खरीद शुरू कर दी है इसका किसानों को बड़ा फायदा होगा  | उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कृषि मंत्री कमल पटेल की जोड़ी को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह जोड़ी केवल कृषि ही नहीं बल्कि हर क्षेत्र में प्रदेश के विकास में अग्रणी रहेगी  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  2 February 2021

 Murder disclosure

दोस्तों ने की थी चंद्रशेखर की हत्या   छतरपुर पुलिस अंधे क़त्ल  का  खुलासा किया . और बताया की  हत्या और किसी ने नही बल्कि  मृतक के  दोस्तो ने ही  की थी  | हत्या करने वाले तीन आरोपियों मे से पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है |  गौरतलब है की  20 जुलाई को पुलिस को लवकुशनगर रोड़  के  किनारे बोरे मे बंद सिर कटा शव मिला था  | शव की पहचान चंदशेखर चौरसिया के रूप मे हुई थी  | मृतक यूपी के महोबा मे हिस्ट्रीशीटर बदमाश था  | जिस पर  दस से ज्यादा मामले थानो मे दर्ज थे |  पुलिस ने जब इस मामले की जांच की तो पुलिस को सुराग लगा कि मृतक चंदशेखर की हत्या उसके दोस्तो ने की है |  पुलिस ने जब मुख्य आरोपी को पकडा तो उसने बताया कि चंद्रशेखर और उसके अन्य दो दोस्त मुर्गा ,शराब पार्टी कर रहे थे  | तभी  उसका चंद्रशेकर  के साथ विवाद हुआ  | और फिर उसने दो दोस्तो के साथ उसकी गलाकाट कर हत्या कर दी |  पुलिस अब दो आरोपियों की तलाश कर रही  है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  2 February 2021

 Communal unity

बच्चो के साथ बड़ो ने कार्यक्रम आनंद उठाया   परासिया जनपद में कौमी एकता ग्रुप ने  सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया  | कार्यक्रम में हनुमान चालीसा के साथ बच्चों ने नृत्य की प्रस्तुति दी |  परासिया जनपद के  जाटाचापर ग्राम पंचायत में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ  |  जिसमें बच्चो के साथ साथ  बड़ो ने भी इस  कार्यक्रम में अपनी जोरदार प्रस्तुति दी | . इस मौके पर  पूर्व जनपद अध्यक्ष जमील खान के नेतृत्व में इस कार्यक्रम में पहले हनुमान चालीसा कराया गया | जिसके बाद बच्चों ने नृत्य  की रंगारंग प्रस्तुति दी  |  समापन में प्रथम विजेता और  सभी प्रतिभागियों का सम्मान किया गया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 February 2021

 Illegal weapon

बढ़ती आपराधिक घटनाओ को लेकर हुई कार्यवाई   सागर जोन के  पुलिस महानिरीक्षक अनिल शर्मा  ने अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश मातहत अधिकारीयों को दिए हैं | जिसके बाद    टीकमगढ़ में पुलिस ने अवैध कट्टा लेकर वारदात की नियत से घूम रहे तीन आरोपियों को स्टेशन के पास गिरफ्तार किया  |  पुलिस अधीक्षक प्रशांत खरे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इमेज चौरसिया और एसडीओपी के निर्देशन पर  कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह पवार ने  टीम गठित कर अवैध कट्टा लेकर वारदात की नियत से घूम रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया |  जिसमें से एक आरोपी शिक्षक कॉलोनी विदिशा का और दो स्थानीय निवासी बताए जा रहे हैं |  गौरतलब है की  कुछ समय से टीकमगढ़ शहर में चोरी सहित कई अन्य आपराधिक घटनाएं बढ़ रही थी |  जिसको देखते हुए पुलिस ने यह कार्यवाई की  | वारदातों को देखते हुए  आरोपियों की धरपकड़ शुरू  कर दी गई है |   थाना प्रभारी ने बताया कि  अपराधियों की धरपकड़ की प्रक्रिया लगातार  जारी रहेगी |  चाहे अपराधी कोई भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 February 2021

 road safety

नियमों का पालन करने, नशे से दूर रहने की अपील   सिवनी में पुलिस ने  सड़क सुरक्षा अभियान का प्रचार प्रसार किया  | और  लोगो को  जागरुक कर  यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश  दी  |  सिवनी मे अतिरिक्त . पुलिस महा निर्देशक डी.सी सागर के निर्देश पर पुलिस ने सड़क सुरक्षा अभियान चलाया  | यह  अभियान कंट्रोल रूम सिवनी से नगर के मुख्य मार्ग तक निकाली गई  | इस दौरान पुलिस अधिकारी ,  ट्रैफिक  पुलिस के जवान , मातृशक्ति संगठन  , और छात्रों ने  | जहां आम जानो से सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूक होने की बात कही गई  | इसके साथ ही सड़क नियमो को  नाट्य  रूपांतर के माध्यम से लोगों को  बताया गया  | सिवनी पुलिस द्वारा युवाओं से अपील भी की गई की वे नशे से दूर रहें  |  एवं वाहन चलाते समय सावधानी रखते हुए यातायात के नियम का पालन करें  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 February 2021

 Employment Assistant Video

सड़क निर्माण में जेसीबी के कारण हुआ विवाद   सीधी में सूदूर सड़क निर्माण में जेसीबी मशीन से काम करने का झगड़ा सड़कों  पर  देखने को मिला  |  सरपंच और रोजगार सहायक के बीच झूमा झटकी और मारमारी हो गई  |  जिसका वीडियो शोसल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है |  दोनों पक्षों ने जिसकी शिकायत पुलिस से की है | पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है। सीधी जिले के रामपुर नैकिन जनपद अंतर्गत खड्डी खुर्द कि सरपंच तेरसिया पनिका पंचायत में चल रहे सुदूर सड़क निर्माण मेन तालाब से महावीर टोला तक का निर्माण कार्य करीब एक सप्ताह से शुरू किया गया है  | इस सड़क की लागत करीब 14 लाख 35 हजार रुपये है | महिला सरपंच का कहना था कि सुदूर सड़क निर्माण कार्य को जेसीबी से नहीं कराया जाए यदि जेसीबी से कार्य होता है तो गांव के मजदूरों को मजदूरी नहीं मिल पा रही है  | इसी बात को लेकर करीब एक सप्ताह से सरपंच तेरसिया पनिका और रोजगार सहायक आशीष विश्वकर्मा  के बीच बातचीत चल रही थी | शनिवार शाम को दोनों के बीच  बातों ही बातों में झगड़ा शुरू हो गया | ये इतना  बढ़ा की पहले इनके बीच  बीच झूमा झटकी  हुई और फिर नौबत मारपीट तक  पहुँच गई | वीडियो में आशीष कई बार सड़कों पर गिरे दिखाई दे रहे हैं तो वही सरपंच भी सड़कों पर गिरी देखने को मिली | खड्डी पुलिस चौकी पर दोनों ही पक्षों के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई है  | पुलिस मामले की जांच कर रही है | भ्रष्टाचार के मामले को लेकर इस रोजगार सहायक का वीडियो पहले भी  वायरल हो चुका है |  तब प्रशासन  ने  कोई कार्रवाई नहीं की थी |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  31 January 2021

 Narottam Mishra

दतिया नगर पालिका को समर्पित की जेसीबी मशीन   मध्य प्रदेश के  गृह मंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा 1 दिन के प्रवास पर अपनी विधानसभा क्षेत्र दतिया पहुंचे  | जहाँ  उन्होंने पल्स पोलियो अभियान के तहत  बच्चों को दो बूंद जिंदगी की  पल्स पोलियो की दवा  पिलाई  | इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अफसर और जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद  |  दतिया शहर के विकास के लिए गृह मंत्री  नरोत्तम मिश्रा ने दतिया नगर पालिका को जेसीबी मशीन समर्पित की  |  आपको बता दें हर वर्ष दतिया नगर पालिका 10 लाख जेसीबी मशीन किराए में खर्च करता था  | जबकि जो मशीन नगर पालिका को  नरोत्तम मिश्रा ने उद्घाटन कर  समर्पित की है |  इसकी लागत मात्र 27 लाख रुपए है  | नरोत्तम मिश्रा ने शहर के चारों ओर विकास के निर्देश  नगर पालिका अधिकारियों को दिए हैं  | उन्होंने कहा जेसीबी मशीन का उपयोग शहर के चारों ओर हरे-भरे वृक्ष लगाने में भी किया जाए  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  31 January 2021

 Tiger death

बाघों की मौत को लेकर पेंच प्रबंधन मौन      सिवनी में पेंच टाइगर रिजर्व में फिर एक बाघ का शव मिला  |  अधिकारियों के मुताबिक बाघ का शव करीब 3 दिन पुराना होने की संभावना है  |  बाघों की हो रही लगातार मौतों ने पेंच प्रबंधन पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं  |  मृत वयस्क नर बाघ  के सभी जरूरी अंग सुरक्षित पाए गए है  | बाघ की मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है |  यह फारेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद स्पष्ट हो सकेगा | सिवनी पेंच टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक विक्रम सिंह परिहार ने बताया कि शुक्रवार को  थुयेपानी बीट प्रभारी व श्रमिको ने एक वयस्क बाघ मृत अवस्था में गश्ती के दौरान मिला |  जिसके बाद बीट प्रभारी ने तत्काल परिक्षेत्र अधिकारी गुमतरा को सूचना दी |  तत्काल सभी अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर स्निफर डॉग द्वारा मृत बाघ एवं उसके आसपास के घटनास्थल की जांच करायी गयी |  मृत बाघ की उम्र करीब 12 साल बताई गई है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  31 January 2021

Shivraj Singh

भूखे को भोजन देना सबसे बड़ा पुण्य  कार्य   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह  ने सभी से आहार एप्प से जुड़ने की अपील की है  | मुख्यमंत्री ने कहा भूखे लोगों को भोजन कराने से बड़ा पुण्य का कार्य कोई और नहीं है |  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा  जिन्हें भोजन की आवश्यकता है, उन तक भोजन पहुँचाने का एक प्रभावी माध्यम है 'आहार' मोबाइल एप्प  | इससे बचा हुआ भोजन भी व्यर्थ नहीं जाता |  मैं सभी से अपील करता हूँ कि इस एप्प से जुड़ें और ज़रूरतमंद नागरिकों की मदद करें  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  30 January 2021

 Water problem

ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन   लखनादौन में पानी की समस्या से  ग्रामीण जूझ रहे हैं  |  जिसको लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा | और समस्या के निराकरण की मांग की |  जनपद पंचायत लखनादौन के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सिरौलीपार में विगत कई वर्षों से ग्रामीण  पानी की समस्या से जूझ रहे हैं  | कई बार समस्या बताने के बाद भी पानी की समस्या से  निजात नहीं मिल पाई | एक बार फिर ग्रामीण  पानी की समस्या को लेकर लखनादौन तहसील कार्यालय पहुंचे  |  जहाँ उन्होंने तहसीलदार को एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपा  |  ग्रामीणों का कहना है की  गांव में दूर दूर तक न तो कुआ है, न हैंडपंप, ओर न कोई जलाशय  |   जिससे ग्रामीणो को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है |  इसको लेकर ग्रामीणों ने  उच्चाधिकारियों से मुलाकात कर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  30 January 2021

 ATM robbery

 लुटेरों ने एटीएम में बारूद लगाकर ब्लास्ट किया   सतना में  लुटेरों ने एटीएम मशीन को बारूद लगाकर ब्लास्ट कर दिया और मशीन में रखी सारी नकदी ले उड़े  | वारदात सतना से लगभग 40 किलोमीटर दूर सभापुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर कस्बे में हुई है  | जहां शिवचौक के लगे एक्सिस बैंक के एटीएम को अज्ञात बदमाशों ने ब्लास्ट कर दिया औऱ नकदी से भरा कैश बॉक्स ले गए | वारदात बीती रात  फिल्मी अंदाम में हुई  |  एटीएम में ब्लास्ट कर लूट की इस वारदात के बाद पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की |  इस दौरान आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं | एटीएम मशीन में लगभग आठ लाख रुपये होना बताए जा रहे हैं |  फिलहाल कितने रुपये की लूट हुई है इसकी जांच की जा रही है  | पूरी वारदात के बाद सभापुर, धरकुंडी, मझगवां, कोठी थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं  |  जिस एटीएम में यह वारदात हुई है वहां कोई गार्ड बैंक द्वारा नहीं रखा गया था  | पुलिस द्वारा बैंकों को बार-बार निर्देश के बाद भी इन तरह से बैंकों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है  | इसके पूर्व भी सतना जिले में कई बार एटीएम में लूट की वारदातें हो चुकी हैं, जिनका आज तक पुलिस सुराग नहीं लगा पाई  ...  पूरे जिले में बिना सुरक्षा के करीब 90 से 100 एटीएम है संचालित हैं |  सतना के अमरपाटन, सज्जनपुर  के आलावा पन्ना, मंडला, जबलपुर सहित कई जिलों में पहले भी ब्लास्ट करके लूट की वारदात हो चुकी हैं  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  30 January 2021

 Lokayukta raid

एचबी सिंह ने स्कॉलरशिप के नाम पर मांगे थे 25 हजार रुपये   सतपुड़ा भवन में लोकायुक्त ने पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में छापेमार कार्यवाई करते हुए  | सहायक संचालक एचबी सिंह को 25000 की  रिश्वत लेते  गिरफ्तार किया |   बताया जा रहा है की एचबी सिंह ने स्कॉलरशिप के नाम पर  रिश्वत मांगी थी |  भोपाल लोकायुक्त पुलिस ने एक सहायक संचालक को किसान से 25  हजार की रिश्वत लेते  रंगे हाथों गिरफ्तार किया है |   शिकायतकर्ता कृषक वल्लभ पाटीदार धार जिले के मेहगांव के  है  | उसके पुत्र हेमंत पाटीदार की स्वीकृत ओवरसीज स्कॉलरशिप एरिजोना यूनिवर्सिटी फिनिक्स सिटी यू एस ए के भुगतान एवं पांच हजार डॉलर वृद्धि करने की हुई थी |  जिसपर उससे 25000 रु रिश्वत की मांग की गई थी | बताया जा रहा है की  आरोपी ने पूर्व में  दो लाख रु की मांग की थी |  बाद में वार्तालाप के दौरान आरोपी ने स्कॉलरशिप की राशि पांच हजार डॉलर बढ़ाकर चार हजार डॉलर स्वयं रखने |  तथा एक हजार डॉलर शिकायत कर्ता के पुत्र को देने पर सहमति व्यक्त की |  जिसके बाद  शिकायत कर्ता के आवेदन पर यह कार्यवाई की गई |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 January 2021

 Kamal Patel

हरदा में खुलेगा विद्युत मंडल का सर्कल कार्यालय   प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के अंतर्गत प्रदेश का हरदा जिला देश का पहला पूर्ण स्वामित्व वाला जिला बनेगा  | कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि 28 फरवरी तक जिले के प्रत्येक ग्रामवासी को उनके स्वामित्व की जमीन के दस्तावेज मिल जाएंगे |  प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना की घोषणा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले साल अप्रैल माह में की थी  | कृषि मंत्री कमल पटेल ने इसे ग्रामीण भारत की आजादी का दिन बताते हुए अपने गृह जिले हरदा को पायलट प्रोजेक्ट में शामिल कराने की पहल की | मंत्री कमल पटेल ने बताया कि फरवरी माह के अंत तक हरदा जिले में सभी ग्रामों के रहवासियों को उनकी जमीनों के स्वामित्व संबधी दस्तावेज मिल जाएंगे इसके साथ ही हरदा जिला देश का पहला पूर्ण स्वामित्व वाला जिला बन जाएगा |  कृषि मंत्री कमल पटेल ने कह  हरदा में दो फरवरी से विद्युत मंडल का सर्कल कार्यालय शुरू हो रहा है |  हरदा जिला होने के बावजूद यहां बिजली विभाग का सर्कल कार्यालय नहीं था इससे बिजली का तार टूटा हो या ट्रांसफॉर्मर जल गया हो उपभोक्ताओं को होशंगाबाद जाना पड़ता था | लेकिन अब हरदा में सर्कल कार्यालय खोलने पर सहमति बन गई है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 January 2021

 NCL Republic Day

कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया सम्मान     सिंगरौली में  72वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया |  गणतंत्र दिवस के  कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए कई गणमान्य लोगों को सम्मानित भी किया गया  |  गणतंत्र दिवस कार्यक्रम   एनसीएल ,  एनटीपीसी ,  हिंडालको एसआर  ,जेपी  टीएचडीसी ,  एपीएमडीसी  , मायाराम महाविद्यालय इंडियन चिल्ड्रेन स्कूल सहित  विभिन्न संस्थानों में मनाया गया |  गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि  के तौर पर कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने  झंडा फहराया  | जिसके बाद कार्यक्रम में  विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को पुरस्कृत किया गया |  इस दौरान पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह , सांसद रीति पाठक , विधायक राम लल्लू वैस ,  विधायक सुभाष वर्मा मौजूद रहे|  इसके अलावा जिले के तमाम औद्योगिक इकाइयों, विद्यालयों, बैंक, ट्रेड यूनियन कार्यालय समेत सभी सरकारी व निजी कार्यालयों में शान के साथ तिरंगा लहराया गया | कोरोना संक्रमण के मद्देनजर इस वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया गया |  इस दौरान कई  विभागों द्वारा आकर्षक झांकियां निकाली गई |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 January 2021

Narottam Mishra

ममता कर रही हैं भगवानों में भी विभाजन   एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अंग्रेजो वाली मानसिकता का बताया | उन्होंने कहा ये पहले  हिन्दू मुस्लिम को लड़ाते रहे | ममता अब भगवानो में विभाजन चाह रही हैं | मिश्रा ने पुलिस सिस्टम में किये जा रहे बदलाव के बारे में भी विस्तार से बताया  |  गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा एक वर्ग   तुष्टिकरण की राजनीति के कर रहा है | बंगाल में ममता बनर्जी को अब हिंदुत्व याद आ रहा है बंगाल के लोग सब समझ रहे है |  ममता बनर्जी की   अंग्रेजो वाली मानसिकता है | पहले  हिन्दू मुस्लिम को लड़ाते रहे | अब भगवानो में विभाजन चाह रही है | पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को मिल रहे झटके पर  मिश्रा ने कहा चुनाव आते आते  अकेली पड़ जाएंगी | . तृणमूल कांग्रेस तिनके की तरह उड़ रही है |   डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बताया गृह विभाग  पुलिस रेगुलेशन 72 में संशोधन  करने जा रहा है | पहले Asi को  SI का  प्रभार दिया जाता था |  लेकिन अब कॉन्स्टेबल को हेड कांस्टेबल का प्रभार दिया जाएगा | ओर SI  को TI  का प्रभार  दिया जाएगा | इस को  मार्च तक मूल रूप  देनें जा रहे है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 January 2021

  naughty

 बदमाशों को पकड़ने के लिए आंसू गैस का प्रयोग   ग्वालियर  के दाना ओली क्षेत्र में बदमाशों व पुलिस के बीच गुरुवार सुबह मुठभेड़ हुई |  पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए आंसू गैस का भी उपयोग किया | इसके बाद पुलिस ने चार बदमाशों को बोच लिया |  बदमाशों के पास से भारी सख्या में अवैध हथियार व कारतूस बरामद हुए हैं | .ये बदमाश   उत्तरप्रदेश के बताये गए हैं |  झांसी की शिवपुरी बाजार थाना पुलिस अपने यहां के वांटेड बदमाशों को दबोचने के लिए  दानाओली के बैरागपुरा पहुँची |  यहां पर पुलिस को सूचना थी कि विष्णु बाल्मीकि के घर में बदमाश छिपे हुए हैं | झांसी पुलिस ने जैसे ही विष्णु बाल्मीकि के घर पर छापा मारा तो एक बदमाश गेट पर ही पुलिस के हाथ लग गया  | इसके बाद एक बदमाश को और दबोच लिया गया | मकान के अंदर छुपे दो  बदमाशों ने पुलिस के ऊपर फायर कर दिए | इसके बाद झांसी पुलिस व बदमाशों के बीच में मुठभेड़ शुरू हो गई  | इस दौरान झांसी पुलिस ने स्थानीय पुलिस को भी सूचना दी |  सूचना मिलते ही ग्वालियर के तीन थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई ओर बदमाश जिस घर में छिपे हुए थे | उसे चारों तरफ से घेर लिया |  जब बदमाश घर से निकल नहीं रहे थे तो पुलिस ने घर में आंसू गैस का गोला फैंक दिया |  लेकिन इसके बाद भी वे घर से बाहर नहीं आए  | इसके बाद एसपी ने बदमाशों को धमकी दी कि वे घर में बम फेंकने वाले हैं |   जिससे घर के साथ वे भी उड़ जाएंगे | पुलिस की  धमकी का असर हुआ और बदमाशों ने पुलिस के सामने सरेण्डर कर दिया |  पकड़े गए बदमाशों में सद्दाम, कालू, गोलू व एक अन्य है|  इनमें तीन झांसी के और एक शिवपुरी का है | पुलिस इन बदमाशों से अब पूछताछ कर रही है कि वे ग्वालियर में किस वजह से आए थे | पुलिस को बदमाशों के छिपने की जगह से तीन कट्टे व भारी संख्या में कारतूस मिले हैं |  पुलिस ने सभी हथियारों को जब्त कर लिया है | यह  बदमाश पहले भी पुलिस पर हमला कर चुके हैं | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 January 2021

 Shivraj Singh Chauhan

विभागीय योजनाओं के क्रियान्वन सम्बंधित दी जानकारी   मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव से  चाय पर चर्चा की|  इस दौरान मंत्री मोहन यादव ने  विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रस्तावित योजनाओं के संबंध में जानकारी दी |  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह  ने उच्च शिक्षा विभाग द्वारा नई शिक्षा नीति के तहत कृषि और पशुपालन  से संबंधित  पाठ्यक्रम प्रारंभ करने के संबंध में  जानकारी प्राप्त की  | उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने कोरोनो काल में उच्च शिक्षा की व्यवस्थाओं  | और इस वर्ष आगामी परीक्षाओं को देखते हुए किए जा रहे प्रबंधों की भी जानकारी दी |   चाय पर चर्चा के दौरान शिवराज  को  मोहन यादव ने जानकारी दी कि |  क्षेत्र विशेष के विकास और सामाजिक कुरीतियों की समाप्ति के लिए  अब  महाविद्यालय भी आगे आएंगे |  किसी ग्राम को गोद लेकर महाविद्यालयीन विद्यार्थी सेवा कार्यों का संचालन करेंगे | इसके पहले राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाइयां आंशिक तौर पर ऐसी सीमित गतिविधियां करती रही हैं |  अब समग्र ग्राम विकास को केंद्र में रखकर कार्य किया जाएगा |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 January 2021

 Flag worship

कई प्रतिष्ठानों ने किया परिसर में झंडावंदन   आष्टा में  गणत्रंत्र दिवस को बड़ी धूम धाम से मनाया गया |  इस मौके पर कई संस्थानों  ने अपने परिसर में झंडावंदन किया  |  मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी सेवादल ने गणतंत्र दिवस पर झंडावंदन किया |  इस दौरान   अध्यक्ष माखन चौहान , महासचिव अंजीश वर्मा सहित  कई कार्यकर्ता मौजूद रहे  | इसी के साथ  सिद्दीकगंज केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा भी  बस स्टैंड पर झंडा फहराकर राष्ट्र गान हुआ  | उधर  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ सी एम स्नेही द्वारा परिसर में झंडा फहराया गया | जिसमे समस्त डॉक्टर और  व्यापारी बंधु शामिल हुए |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 January 2021

 Tiger hunt

शिकारियों के फंदे में फंसकर बाघ की मौत   वन विभाग के तमाम दावों के बावजूद मध्यप्रदेश में जानवरों के शिकार का सिलसिला जारी है  | अब कान्हा नेशनल पार्क में शिकारियों  ने एक बाघ का शिकार किया है |  शिकारियों ने फंदा लगाकर बाघ को मारा लेकिन वन अमला सोता रहा |    मध्यप्रदेश का वन अमला कैसे काम करता है ये किसी से छिपा नहीं है |  सरकार के कड़े  निर्देशों के बावजूद जंगल में जानवरों का शिकार किया जा रहा है  ... तजा मामला कान्हा नेशनल पार्क के बम्हनी खापा रेंज  का है जहाना एक 2 साल का बाघ मृत मिला | शिकारियों ने इस बाघ की जान ली है | शिकारियों ने कान्हा नेशनल पार्क के बम्हनी खापा रेंज में  बाघ को फंसाने के लिए फंदा लगाया  | लेकिन इसकी भनक तक वन अमले को नहीं लगी |  शिकारियों के फंदे में फंसकर बाघ की मौत हुई  | चिकित्सकों की टीम बाघ के शव का पोस्टमार्टम  किया और उसका शिकार किये जाने की पुष्टि की |  पार्क प्रबंधन  अब शिकारियों की तलाश कर रहा है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 January 2021

 Budget Session of the Legislative Assembly

22 फरवरी को होगा विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव   मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की अधिसूचना जारी कर दी गई है  |  बजट सत्र 22 फरवरी से शुरू होगा और यह 26 मार्च तक चलेगा |  हालांकि कोरोना संकट के चलते बजट सत्र में कितने विधायक शामिल होंगे, सत्र वर्चुअल होगा या वास्तविक, सत्र के दौरान अधिकारियों की बैठक व्यवस्था क्या होगी, इस बारे में अभी फैसला नहीं लिया गया है  | 22 फरवरी को ही विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव भी होगा  |  विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने  बताया कि प्रयास होगा कि बजट सत्र वर्चुअल नहीं, वरन वास्तविक रूप में हो  हालांकि इस संबंध में अंतिम निर्णय परिस्थितियों को देखते हुए बाद में लिया जाएगा  |  अधिसूचना के मुताबिक फरवरी में 22 से 26 तारीख तक और मार्च में एक से पांच, आठ से दस, 15 से 19 व 22 से 26 तारीख तक सुबह 11 बजे से डेढ़ व दोपहर तीन बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक बैठकें होंगी |  विधानसभा अध्यक्ष का निर्वाचन और राज्यपाल का अभिभाषण 22 फरवरी को होगा  | राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा 24-25 फरवरी को होगी |  गैरसरकारी सदस्यों के विधेयकों तथा संकल्पों के लिए 26 फरवरी एवं पांच, 19 व 26 मार्च के अंतिम ढाई घंटे निर्धारित किए गए हैं | इसके अलावा स्थगन, ध्यानाकर्षण, मंत्रिपरिषद में अविश्वास की सूचनाएं 16 फरवरी से प्राप्त की जाएंगी |   स्थगन प्रस्ताव और ध्यानाकर्षण की सूचनाएं सत्र वाले दिन सुबह आठ बजे से प्राप्त की जाएंगी  | प्रश्न पूरे 25 दिन पूछे जा सकेंगे |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 January 2021

  BD Sharma

होर्डिंग की फ़िजूलखर्ची से बचें , जमीनी स्तर पर कार्य करें   बीजेपी में बढ़ते होर्डिंग  कल्चर पर bjp प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने  कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा की  | हवा में होर्डिंग लगाने से कुछ नहीं होगा   | कार्यकर्ताओं को जमीन स्तर पर कार्य  को  दिखाना होगा  |  होर्डिंग के जरिये वाहवाही लूटने में लगे भाजपा नेताओं को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने नसीहत दी है  | उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से सपष्ट शब्दों में कहा की | कार्यकर्ता ऐसा कोई भी काम ना करें जिससे  फिजूलखर्ची हो  |  होर्डिंग लगाने से कुछ नहीं होने वाला है | कार्यकर्ताओ को  जमीनी स्तर पर कार्य करना होगा  | इससे पहले बीजेपी मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पराशर ने खुद के होर्डिंग हटवा दिए थे |  और इसका सटीक  उदाहरण पेश किया था | बताया जा रहा है होर्डिंग  कल्चर पर मध्य प्रदेश बीजेपी  लगाम लगाने की तैयारी में है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 January 2021

 Vindhya Pradesh demand

विंध्य क्षेत्र की अनदेखी, विकास के लिए बने विंध्य प्रदेश   सिंगरौली में विभिन्न संगठनों ने विंध्य प्रदेश बनाये जाने की मांग की  है  |  संगठनो का कहना है विंध्य क्षेत्र के विकास के लिए विंध्य प्रदेश बनाया जाना जरूरी है |   विंध्य क्षेत्र की अनदेखी लगातार की जा रही है |  जिसके चलते इस क्षेत्र का विकास नहीं हो पा रहा है  |  विंध्य प्रदेश बनाये जाने की मांग लगातार उठ रही है |   सिंगरौली में  सामाजिक कार्यकर्ता  विजय लक्ष्मी शुक्ला, सपाक्स  नेता जितेंद्र दुबे और भाजपा के युवा नेता ददौली शाह ने   पृथक विंध्य प्रदेश बनाए जाने की मांग की है | विजय लक्ष्मी शुक्ला का कहना है  कि रीवा ,सीधी, सतना ,शहडोल ,उमरिया सहित कुछ क्षेत्र पन्ना जिले का मिलाकर  पृथक  विंध्य प्रदेश बनाया जाए |  जिसकी राजधानी रीवा व उपराजधानी औद्योगिक नगरी होने के कारण सिंगरौली को बनाया जाए   | सिंगरौली जिले में प्रतिवर्ष करोड़ों रुपए डीएमएफ फंड से आ रहे हैं |  जिसका 75 प्रतिशत  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल चला जाता  है | और 25 प्रतिशत ही इस जिले में उपयोग हो पा रहा है | प्रथक विंध्य प्रदेश बनाकर यहां के लोगों का जीवन स्तर ऊपर उठाया जा सकता है  | और  क्षेत्र का विकास भी होगा  | गौरतलब है की  हाल ही में मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने भी  पृथक विंध्य प्रदेश बनाए जाने को मांग की थी |  इसके पहले सवर्ण समाज पार्टी के नेता और  पूर्व विधायक लक्ष्मण तिवारी सहित  कई नेताओं ने विंध्य प्रदेश बनाए जाने की मांग की थी | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 January 2021

 Wonderful doctor

क्षेत्र के कई गाँवों में दे रहें हैं निःशुल्क सेवा   सिंगरौली में एक ऐसे डॉक्टर हैं जिन्होंने डॉक्टरी को पेशा ना मानकर इसको अपना मानव सेवा  धर्म बना लिया है |  हम बात कर रहे हैं डॉक्टर गंगा वैस  की  |  जो सरकारी अस्पताल में तो अपनी सेवायें दे ही रहें हैं  | साथ ही वे क्षेत्र के कई गाँवों में अपनी निःशुल्क सेवा भी प्रदान कर रहे हैं |  डॉक्टरी एक पेशा नहीं सेवा है  इसको साबित किया सिंगरौली में पदस्थ डॉक्टर गंगा वैश  ने  | इन्होने डॉक्टरी को मानव सेवा के रूप में लिया है |  डॉक्टर गंगा वैश्य,जिनकी प्राथमिक शिक्षा दीक्षा  वैढन सरस्वती शिशु मंदिर से  हुई हैं |  इन्होंने अपनी मेडिकल की पढ़ाई मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज इलाहाबाद से की  | इसके बाद एम.डी. की डिग्री कानपुर मेडिकल कॉलेज से प्राप्त की और मेडिसीन में अपनी विशेषज्ञता हासिल कर ली | वैसे तो ये सरकारी अस्पताल में अपनी सेवा दे ही रहे हैं | लेकिन ये गाँव में भी जाकर लोगों को अपनी निःशुल्क सेवाएं दे रहे हैं | डॉक्टर गंगा वैश्य ने लंदन से डायबिटिक रोग के विषय मे विशेषज्ञता हासिल कर ली है,जिससे क्षेत्र में डायबिटिक रोगियों के लिए मसीहे के रूप में उभरे हैं | आज के डॉक्टरों को इनसे सीखने की आवश्यकता है |  जो पैसों के लिए मरीजों का इलाज करने से मना कर देते हैं | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  22 January 2021

 Narottam Mishra

कांग्रेस पार्टी हर अच्छे कार्य पर सवाल खड़ा करती है शराब दुकान पर अंतिम निर्णय सीएम शिवराज करेंगे   गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्यारे मियां केस में नाबालिग के शव को घर ले जाने के बजाय सीधे शमशान घाट ले जाने को लेकर कहा की | वे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से एक बार पुनः फिर से इस मामले की जांच करने को कहेंगे  |  नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गाँधी और पूर्व सीएम कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा की | इन्होने कर्ज माफ़ी का किसानो को धोखा दिया  | और अब ये किसान आंदोलन के बहाने कांग्रेस को एकजुट करने में लगे हैं  | क्यूंकि कांग्रेस जैसे डूबते जहाज में कोई नहीं रहना चाहता |  नरोत्तम मिश्रा ने कहा कमलनाथ ने कहा था दस दिन में कर्ज माफ़ होगा |  लेकिन इन्होने किसानो के साथ धोखा किया  | उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी में गांधी परिवार के अलावा कोई भी अध्यक्ष नहीं बन सकता  | कभी सोनिया कभी राहुल गाँधी  | राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह पर नरोत्तम ने चुटकी लेते हुए कहा की  | अब तो वैज्ञानिकों ने भी वैक्सीन बना ली  | अब तो कांग्रेस का अध्यक्ष बना लो |  नरोत्तम ने दिग्विजय सिंह सहित कांग्रेस नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा की |  ये वो लोग हैं जो हर बात पर सवाल खड़ा करते हैं  | चुनाव हार जाएँ तो evm पर सवाल , केस हार जाएँ तो कोर्ट पर सवाल , सेना सर्जिकल स्ट्राइक कर दे तो सेना पर सवाल , मंदिर निर्माण हो तो मंदिर पर सवाल , वैज्ञानिक वैक्सीन बना लें तो वैज्ञानिक पर सवाल और अब सेंसेक्स पीएम  मोदी के कार्यकाल में सबसे ऊपर गया तो सेंसेक्स पर सवाल |  नरोत्तम ने कहा शराब की नई दुकान खोलना है या नहीं यह फैसला मुख्यमंत्री करेंगे  |  जहां तक पत्र की बात है वो एक विभागीय सतत प्रक्रिया है  |  इस तरह की प्रशासनिक प्रक्रिया हर साल चलती है |  लेकिन अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री को ही लेना है | बजट सत्र को लेकर उन्होंने कहा की यह केंद्र और राज्य का बजट सत्र होगा | .बहोत दिनों बाद शुरू होगा |  जिसमे नया देखने को मिलेगा | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  22 January 2021

Encroachment

सरकारी जमीन पर बने अवैध मकान को तोड़ा गया    सिंगरौली  में जिला  प्रशासन लगातार  माफियाओं के खिलाफ कार्यवाई कर रहा है |   एंटी माफिया अभियान के तहत कार्यवाई करते हुए  प्रशासन ने चितरंगी में  सरकारी जमीन पर बने करोड़ों रुपए की बिल्डिंग  गिरा कर धराशाई कर दी  |  चितरंगी एसडीएम नीलेश शर्मा सरकारी जमीन में बने  अवैध कब्जों  पर लगातार कार्यवाई कर रहे हैं  | एसडीएम की इस कार्यवाही से  रसूखदार और माफिया   दहशत में है  | बताया जा रहा है कि ऐसे लगभग 50 अतिक्रमण कारी हैं जिनकी लिस्ट चितरंगी एसडीएम द्वारा बना ली गई  है  | और  उन अतिक्रमणकारियों के खिलाफ  कार्यवाही की जायेगी  | इससे पहले  प्रशासन ने गीर चौराहे पर सरकारी जमीन पर बने करोड़ों रुपए की बिल्डिंग को  गिरा दिया |  बताया जा रहा है गीर चौराहे पर स्थित   नानक गुप्ता ने करोड़ों रुपए का मकान सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करके बनाया  था |  जिसे तोड़ दिया गया  | इस दौरान  एसडीएम  नीलेश शर्मा , तहसीलदार कुणाल रावत  मौजूद रहे  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  21 January 2021

 theft

लाइसेंसी रिवाल्वर सहित जेवरात चोरी , कैमरे में कैद हुए चोर      छतरपुर मे चोर बेख़ौफ़ चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं | चोरों ने  मध्यप्रदेश परिवहन विभाग के रिटायर्ड  डिप्टी कमिश्नर  के नौगांव स्थित  मकान मे चोरी की वारदात को अंजाम दिया | और उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर सहित जेवरात चोरी कर भाग गए  |  छतरपुर में चोरों को अब पुलिस का भय नहीं रहा  | चोरों ने  परिवहन विभाग के रिटायर्ड  डिप्टी कमिश्नर अजय गुप्ता के नौगांव रोड़ पर स्थित सूने मकान मे धाबा बोल दिया | और  उनके घर पर रखी लाईसेंसी रिवाल्वर ,और सोने चांदी के जेवरात चोरी कर भाग गये  |  यही नही चोर  घर   मे रखी महंगी शराब भी चोरी कर ली | चोरो की यह वारदात पडोस मे रहने वाले एक  युवक ने अपने कैमरे मे कैद कर ली  | कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरो की तलाश शुरू कर दी है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  21 January 2021

  Ayodhya Temple Campaign

RSS कार्यकर्ता दे रहे है मंदिर निर्माण की जानकारी    रीवा में लगातार हिन्दू संगठनो द्वारा श्री राम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान चलाया जा रहा है |  जिसमे आरएसएस और हिन्दू  संगठन से जुड़े लोग घर घर जाकर लोगों से मुलाकात कर राम मंदिर निर्माण की जानकारी दे रहे हैं |  इस अभियान को  व्यापक तौर  पर जनसमर्थन भी मिल रहा है  |  रीवा के ढेकहा में हिन्दू संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता  जनसम्पर्क के माध्यम से लोगों को अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण  की जानकारी दे रहे हैं  |  इस दौरान लोगों घर घर जाकर मुलाकात की जा रही है | इस अभियान में बुजुर्ग , युवा और बच्चे सब बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं  |  अभियान में कार्यकर्ताओं ने राम जन्म भूमि निधि समर्पण अभियान के तहत सारी  जानकारी  दी  | इस अभियान के संयोजक आर बी पाठक और  नितिन पांडेय ने बताया की यह अभियान पूरे क्षेत्र में चलाया जा रहा है  | अभियान में  राम मंदिर निर्माण को लेकर लोगों में  काफी उत्साह देखा गया है | गौरतलब है की  अयोध्या में श्री राम मंदिर के भव्य निर्माण के लिए आरएसएस और उसके वैचारिक परिवार संगठन  मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान चला रहे हैं  | इसको लेकर व्यापक कार्य योजना तैयार की गई है | 15 जनवरी से 27 फरवरी तक चलने वाले इस महाभियान में  मंदिर निर्माण के लिए निधि का सहयोग मांगा जा रहा है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  21 January 2021

 Tractor Rally

केंद्र और शिवराज सरकार पर लगाया आरोप   कृषि कानून के खिलाफ  छतरपुर मे काग्रेंस पाटीँ ने टेक्टर रैली निकालकर अपना विरोध प्रदशर्न किया  | और कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा |  कृषि कानून के विरोध में  पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह शामिल हुये |  काग्रेस रैली सुनयोजित तरीके से शहर के चारो रोडो से आई थी |  जिसमे कोंग्रेसी विधायक , नेता और कार्यकर्ता शामिल  रहे |  इस दौरान  छत्रसाल चौक पर टेक्टर रैली  सभा मे बदल गई और सभा में सभी काग्रेंस नेताओ ने केन्द्र की मोदी सरकार और एम पी के शिवराज सरकार पर |  किसानो के नाम पर ठगी करने  का  आरोप लगाया  | इसके बाद सभी कांग्रेसी प्रदर्शनकारी  कलेक्ट्रेट पहुंचे |  जहाँ  पर कलेक्टर के न मिलने पर काग्रेसी नेता  कलेक्टेट मे ही धरने पर बैठ गये | और राधुपति राघव राजाराम के भजन गाने लगे |  जिसके बाद  कलेक्टर के आने पर उन्होंने  राष्ट्रपति के नाम से ज्ञापन सौंपा | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  20 January 2021

   Mansarovar Group of University

अतिथितियों ने चुनौतियों को अवसर में बदलने के दिए सुझाव   गौरव: मानसरोवर ग्रुप आत्मनिर्भर भारत के लिए कर रहा सहयोग   भोपाल में  मानसरोवर ग्रुप ऑफ़ यूनिवर्सिटी ने आत्मनिर्भर भारत में चुनौतियाँ और संभावनाओं  पर सेमीनार का आयोजन किया |  जिसमे कई जानी मानी कंपनियों  के पदाधिकारियों ने आत्मनिर्भर भारत कैसे बने इस पर चर्चा की | और छत्रों के बीच अपने अनुभव साझा किये |  इस दौरान मानसरोवर ग्रुप के सीईडी गौरव तिवारी ने बताया की | इस सेमीनार का मुख्य उद्देश्य है की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को लोग जाने  | और उसको पूरा करने के लिए आगे  आएं  |  मानसरोवर ग्रुप ने आत्मनिर्भर भारत को लेकर सेमीनार का आयोजन किया |  जिसमे MPPURC  के चेयरमैन डॉक्टर भरत शरण सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे  | इसके साथ ही विशिष्ठ अतिथि के तौर पर क्रिस्प के CEO मुकेश शर्मा , ल्यूपिन के वाईस प्रेसिडेंट डॉक्टर  केसी शर्मा , MPCAST के सीनियर प्रिंसिपल साइंटिस्ट डॉक्टर राजेश सक्सेना और KAMIO के फॉउंडर विनीत तिवारी  मौजूद रहे | . इस दौरान मध्यप्रदेश प्राइवेट यूनिवर्सिटी रेगुलेटरी कमीशन के चेयरमैन डॉक्टर भरत शरण सिंह ने मानसरोवर के इस प्रयास की सराहना  की  और कहा |  इस तरह के सेमीनार से छात्र आत्मनिर्भर भारत को लेकर  जागरूक होंगे   | उन्होंने कहा युवाओं को केवल लोकल ही नहीं ग्लोबल पर भी विचार करना चाहिए  | उन्होंने बताया की चुनौतियाँ जब चुनौती बन जाय तो वो फिर अवसर में बदल जाती है  | जैसा की कोरोना काल में देखा गया है |  इस दौरान मानसरोवर ग्रुप के प्रो चाँसलर और CED गौरव  तिवारी ने बताया की | मानसरोवर ग्रुप द्वारा पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत के लिए विशेष प्रयास किया जा रहा है | आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए जो भी चुनौतियां होंगी उसके लिए वे आगे आएंगे |  और जितना संभव होगा वे लोगों की मदद करेंगे | इसके लिए मानसरोवर ग्रुप ने इन्क्यूबेशन सेंटर की व्यवस्था की है  |  इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर आये KAMIO के फॉउंडर विनीत तिवारी ने बताया की उन्होंने जीवन में बहोत सारी असफलताओं का सामना किया है  | लेकिन इस बीच उन्होंने हार नहीं मानी |  वे अपने कार्य पर लगे रहे और उन्होंने उनके प्लान के मुताबिक़ कंपनी स्टार्ट की  | उन्होंने कहा असफलताओं से सीख लेने की आवश्यकता है | छात्र और युवा आत्मनिर्भर भारत में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका रखते हैं  |  ल्यूपिन के वाईस प्रेसिडेंट डॉक्टर के सी शर्मा ने आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए किन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा इसको लेकर चर्चा की  |   उन्होंने बताया की  कॉरोनकाल में हमारे पास ppe किट , मास्क और टेस्टिंग लैब नहीं थी  | लेकिन पीएम मोदी के आह्वान पर हमने  चुनौती स्वीकार की  और  कई कंपनियों ने इसको अवसर में बदला और कुछ ही समय में ना केवल हमने अपने देश के लिए बल्कि दुसरे देशों में भी हमने सामान बांटे | और हमें चीन की अविश्वसनीयता के चलते इसका लाभ  मिला  | उन्होंने कहा हमें सकारात्मक सोच रखने की आवश्यकत है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  20 January 2021

 Kamal Patel

बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मानेगी   आजादी से पहले देश के लिए मर मिटने का जज्बा जरूरी था लेकिन आजादी के बाद अब देश के लिए जीना जरूरी है  | किसान नेता एवं कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा देश के लिए मरने और देश के लिए जीने की प्रेरणा हमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस से मिलती है जिनकी इस वर्ष 124 वीं जयन्ती है  |  कृषि मंत्री कमल पटेल ने बताया कि केन्द्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नेताजी की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है, नेताजी के जन्म जयन्ती के 125 वें वर्ष के अवसर पर पूरे साल आयोजन होंगे |  कृषि मंत्री कमल पटेल ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन आयोजनों से भावी पीढ़ी को नेताजी के संघर्ष और बलिदान की जानकारी मिलेगी और उन्हें देश के लिए मरने और देश के लिए जीने की प्रेरणा मिलेगी |  कृषि मंत्री कमल पटेल ने युवा वर्ग से इन आयोजनों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  20 January 2021

 Narottam Mishra

दिग्विजय के चेक में शाब्दिक त्रुटि लग रही, बाउंस होगा नरोत्तम :जनता को मालूम है कांग्रेस उल्टा चलती है   OTT प्लेट पर दिखाई गई हिन्दू विरोधी मूवी तांडव को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा की  |   जिस प्रकार से हिंदू धर्म की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश की गई है |  उस पर  विपक्षियों को जवाब देना चाहिए कि आखिर किसी दूसरे धर्म के संबंध में फिल्मकार इस प्रकार की टिप्पणी या  फिल्मांकन क्यों नहीं करते हैं  | विपक्ष ने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीती की है | तांडव पर बैन लगाने पर विचार किया जा रहा है  | राज्यसभा  सांसद   दिग्विजय सिंह के राम मंदिर निर्माण के लिए दिए गए चेक को लेकर नरोत्तम ने कहा की  | दिग्विजय के चेक पर शाब्दिक त्रुटि लग रही है | चेक बाउंस होगा और वे हिसाब मांगेगें |  एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा की दिग्विजय सिंह  राम मंदिर में सहयोग इसलिए कर रहे हैं ताकि वे हिसाब मांग सके  | उनके चेक को देखकर लगता है उसमे  शाब्दिक त्रुटि  है | ये चेक  बाउंस हो जाएगा |  और फिर वे राम मंदिर निर्माण में सहयोग राशि का हिसाब मांगेगें  |  लेकिन देश की जनता जानती है कि विपक्षी हर अच्छे काम का विरोध करते हैं  | और जैसे ही विपक्षी विरोध करना शुरू करते हैं  |  देश की जनता और अधिक एकजुटता से हमारे साथ खड़ी हो जाती है  | विपक्ष ने पहले कोरोना वायरस  का विरोध किया और अब श्री राम मंदिर निर्माण के लिए चंदे का विरोध कर रहे हैं  | पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने  कहा की  |  जनता ममता के  तुष्टीकरण के फंडे को  समझ चुकी है | जनता ममता दीदी के खिलाफ हो गई है  | पश्चिम बंगाल में पाकिस्तानी , बांग्लादेशी घुसपैठिए और आतंकी तत्व चाहते हैं कि कुछ ऐसा कर दें कि सहानुभूति ममता बनर्जी को मिल जाए  | जो चुनाव में फायदेमंद हो सके | लेकिन ऐसा होने वाला नहीं है | सैफ अली खान की तांडव वेब सीरीज पर अखिलेश यादव की टिप्पणी पर नरोत्तम ने पलटवार करते हुए कहा की |  जो भी हिन्दू धर्म के खिलाफ है उसपे अखिलेश यादव तांडव करते हैं | क्या आज तक किसी दूसरे धर्म पर कोई फिल्म टिप्पणी कर पाई है | ये तुष्टिकरण की  राजनीति क्यू होती है | केंद्र सरकार से बात कर के जो भावनाओ पर कुठाराघात करती है ,उसपे कोई नीति बने और रोक लगाने के लिए कहा जाएगा  |  मध्य प्रदेश सरकार भी इस पर केस रजिस्टर्ड करेगी |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 January 2021

 Accused of rape

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के 8 आरोपी गिरफ्तार   उमरिया में नाबालिग से सामूहिक बलात्कार करने वाले वहशी दरिंदों में  से पुलिस ने एक  और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है |  सामूहिक दुष्कर्म की इस शर्मनाक वारदात में पुलिस ने अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं  | वहीं रोहित नामक आरोपी ट्रक ड्राइवर अभी भी फरार बताया जा रहा है   ...   नाबालिक से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले एक  और आरोपी इतेंद्र सिंह  को पुलिस ने   महाराष्ट्र के वर्धा  से  गिरफ्तार किया है | बताया जा रहा है 11 जनवरी की रात सिद्धिविनायक ढाबे में एक 14  वर्षीय नाबालिक किशोरी के साथ  9  वहशी दरिंदों ने  दुष्कर्म किया था |  जिसके बाद पुलिस ने इनमे से आठ को अब तक गिरफ्तार कर लिया है | वहीं एक और आरोपी ट्रक चालक रोहित पुलिस टीम को चकमा देकर  फरार हो गया  | पुलिस ने आरोपी का ट्रक जब्त कर लिया  है |  सामूहिक दुष्कर्म की इस शर्मनाक वारदात में पुलिस ने अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं | .  इस घटना के बाद पुलिस की भी बड़ी लापरवाही सामने आई थी |  इससे पहले  जिस ढाबे में 14 वर्षीय नाबालिग के साथ दरिंदगी हुई थी |  उस पर  जिला प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया |   बताया गया है कि इस ढाबे का सामने का हिस्सा अतिक्रमण में था  |  कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के निर्देश पर रविवार की दोपहर लालपुर हाइवे पर निर्मित सिद्घि विनायक ढाबे का बाहरी हिस्सा जो अतिक्रमण कर बनाया गया  था, कार्रवाई कर जमींदोज किया गया है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 January 2021

  Pragya Singh Thakur

साध्वी प्रज्ञा ने इशारे इशारे में दी समझाइश   भाजपा सांसद प्रज्ञा  सिंह और विधायक रामेश्वर शर्मा के बीच का  मनमुटाव अब सामने आने लगा है |  इशारे इशारे में उन्होंने समझाइश देते हुए कहा सांसद का काम विधायक कर रहे हैं ये ठीक नहीं है  |  संसद साध्वी प्रज्ञा  और विधायक रामेशवर शर्मा के बीच खटपट चल रही है |  दोनों के बीच का मनमुटाव अब सार्वजानिक मंच से सामने आया  ... जब बैरागढ़  के एक कार्यक्रम में शामिल होने सांसद प्रज्ञा सिंह पहुंची तो यह तल्खी सामने आ गई |  सांसद विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा रेलवे स्टेशन पर फ़ूड स्टाल का उद्घाटन करने से   नाराज़ हैं |  साध्वी रेलवे उपभोक्ता समिति के सदस्य पर भी जमकर बरसी   उन्होंने किसी का   नाम लिए बिना उनको चाटुकार कहा |  साध्वी प्रज्ञा सिंह ने कहा  सांसद का काम विधायक कर रहे हैं मेरा सांसद होना व्यर्थ है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 January 2021

 Bird flu

मृत कौओं की रिपोर्ट आई पॉजिटिव   छतरपुर में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है  | दरअसल 10 जनवरी को हरपालपुर क्षेत्र के चपरन कैथोकर मार्ग पर 3 कौए मृत अवस्था में मिले थे | मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सकों ने उनके सैंपल लेकर जांच के लिए भोपाल भेजे थे |  जिसकी जांच रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है  |  गौरतलब है की  छतरपुर शहर से बर्ड फ्लू जांच के लिए छार सैंपल भेजे गए थे |  जिनमे छतरपुर से  एक कबूतर और बिजावर क्षेत्र में  मृत कौओ की सैंपल  रिपोर्ट नेगेटिव आई है  | वहीँ हरपालपुर क्षेत्र के चपरन कैथोकर मार्ग पर 3 कौए मृत अवस्था में मिले थे। जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है | जिसके बाद प्रशासन ने एहतियात  के तौर पर  मृत मिले कौओ के  क्षेत्र को  सैनिटाइज किया | और आसपास के इलाकों में सभी चिकन और अंडे की दुकानें  बंद करवा दी  | इसके साथ ही उस एरिया को  कंटेंटमेंट एरिया बनाया गया है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 January 2021

 Anti mafia

जीत कई मामलों का अपराधी ,सरकारी जमीन पर था कब्ज़ा   छतरपुर मे एंटी  माफिया अभियान के तहत लगातार  कारवाई जारी है  | नौगांव के परम कालोनी  मे आदतन अपराधी जीत सिंह राजपूत पर प्रशासन ने कारवाई करते हुये |  उसके सरकारी जमीन पर बने आलीशान मकान पर पर बुल्डोजर चलाते हुये धराशायी कर दिया  |  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आदेश पर माफियाओं , गुंडों बदमाशों पर लगातार कार्यवाई जारी है | जिसके तहत एक बार फिर आदतन अपराधी जीत सिंह राजपूत पर प्रशासन का डंडा चला | और उसके द्वारा सरकारी जमीन पर बनाये गए आलिशान मकान को ध्वस्त कर दिया गया | दरअसल जीत सिंह राजपूत पर नौगांव थाने मे हत्या के प्रयास ,अपहरण , आर्म्स  एक्ट ,लूट जैसे आधे दर्जन से अधिक मामले दर्ज  हैं  |  इसके आलावा यूपी के पनवाड़ी  थाने मे भी मामले दर्ज है | और यह कुख्याल अपराधी अपनी  धौस जमाते हुये लोगो  में  दहशत फैलाये हुये था |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 January 2021

  Harsh Vijay Gehlot

 पुरुष होता तो कॉलर पकड़  कर देता ज्ञापन कांग्रेस विधायक ने अधिकारी से की हल्की बात   कांग्रेस विधयक हर्ष विजय गेहलोत महिला एसडीएम को धमकाते नजर आये | विधायक से ज्ञापन लेने पहुंचीं महिला एसडीएम से विधायक ने कहा आप महिला हैं ,कोई पुरुष होता तो कॉलर पकड़ कर  ज्ञापन देता   मध्यप्रदेश के कांग्रेस क्या सत्ता से गई |  कांग्रेस के अधिकांश नेता अपना आपा खोते नजर आ रहे हैं |  विधायक हर्ष विजय गहलोत  का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है |  जिसमें वे महिला एसडीएम  कामिनी ठाकुर को सरेआम धमकी देते हुए कह रहे हैं कि आप महिला हैं, अगर आप महिला नहीं होती तो कॉलर पकड़ कर ज्ञापन देता  | रतलाम जिले के सैलाना क्षेत्र के कांग्रेसी विधायक हर्ष विजय गहलोत की अगुवाई में  एक ट्रैक्टर रैली निकालकर केंद्र सरकार  के कृषि बिलों के विरोध में प्रदर्शन किया गया  |  प्रदर्शन के बाद विधायक प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपना चाहते थे|  इसी दौरान जब महिला एसडीएम को ज्ञापन लेने  आई  तो विधायक  गेहलोत  ने अपनी भड़ास एसडीएम पर निकालकर सरेआम धमकी दे  दी | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 January 2021

  Curfew

प्रशासन ने ऐहतियातन यह कदम उठाया केवल हॉस्पिटल्स, मेडिकल दुकानें खुली RSS की जमीन पर लोगों ने किया था कब्ज़ा अदालत ने RSS की जमीन होने की बात कही   भोपाल के तीन थाना क्षेत्र हनुमानगंज, टीला जमालपुरा एवं गौतम नगर में  आगामी आदेश तक कर्फ्यू लगाया गया  | शहर में पूरी तरह शांति है  | कबाड़खाना क्षेत्र में केशव नीडम की लगभग 30 हजार वर्ग फीट भूमि का प्रकरण कोर्ट से जीतने के बाद केशव नीडम के पदाधिकारी  उक्त भूमि पर फेसिंग कर रहे हैं | .ऐसे में  किसी प्रकार की अशांति न हो, इसलिए जिला एवं पुलिस प्रशासन ने ऐहतियात के तौर पर यह कदम उठाया है  |  भोपाल के कबाड़खाना क्षेत्र में केशव नीडम की लगभग 30 हजार वर्ग फीट भूमि का प्रकरण कोर्ट से जीतने के बाद केशव नीडम के पदाधिकारी आज उक्त भूमि पर फेसिंग कर रहे हैं |  ऐसे में उत्पात की आशंका को देखते हुए  जिला एवं पुलिस प्रशासन ने ऐहतियात के तौर पर यह कदम उठाया है  | पुराना भोपाल में जमीन विवाद के मामले को लेकर हनुमानगंज, टीला जमालपुरा और गौतम नगर थाना क्षेत्र में कर्फ्यू जैसे हालात हैं  | पुलिस और प्रशासनिक  अधिकारीयों ने बताया इलाके में 30 हजार वर्गफीट जमीन पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ   बाउंड्री वॉल बनवा रहा है | कुछ लोगों ने आपत्ति जताकर जमीन को वक्फ बोर्ड की बताई थी  | इसके बाद मामला कोर्ट गया था | पक्ष में फैसला आने के बाद RSS वहां बाउंड्री करवा रहा है |  पूरा इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 January 2021

 Water problem

सरकारी योजना से नहीं मिला कोई लाभ   सर्दी में ही पीने के पानी के लिए ग्रामीणों को पसीना बहाना पड़ रहा है | नल जल योजना होने के बाद भी उसका कोई लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है और उन्हें एक किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है  |  सर्दी में ही  पीने के पानी के लिए ग्रामीण परेशान हैं | कोई  शासकीय योजना  इनके लिए पीने के पानी का इंतजाम नहीं कर पा रही है |  परासिया जनपद के अंतर्गत झूरे ग्राम पंचायत में  ग्रामीणों  को नल जल योजना का फायदा भी नहीं मिल पा रहा है |  ग्रामीण  एक किलोमीटर की दूरी से पीने का पानी लेने जाते है  | शासन ने  इस इलाके के लिए नलजल योजना है  लेकिन   ग्राम पंचायत की लापरवाही से योजनाओं का फायदा नही मिल पा रहा  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 January 2021

 Statue of unity

मोदी और शिवराज ने दिखाई 8 ट्रेनों को हरी झंडी   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  ने  वीडियो ने कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अहमदाबाद से केवड़िया जाने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाई |  इस ट्रेन में सवार होकर पद्म अवार्ड से सम्मानित लोग, धर्म, राजनीति, न्याय, कला, शिक्षा व साहित्य जगत से जुड़े लोग केवड़िया पहुंचे | नई ट्रेनों के चलने के बाद अब सभी जगह से केवडिया पहुंचना आसान हो जाएगा |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गुजरात के नर्मदा जिले के केवड़िया  को देश के विभिन्न हिस्सों से जोड़ने वाली 8 ट्रेनों को हरी झंड़ी दिखाई  | साथ ही पीएम मोदी ने डभोई जंक्शन, चांदोद स्टेशन का उद्घाटन भी किया |  इस तरह दुनिया में सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देखने केवड़िया पहुंचना आसान हो गया है |  रविवार को दिल्ली, वाराणसी, मुंबई तथा अहमदाबाद सहित देश के 8 बड़े शहरों से रेल मार्ग से जुड़ गया  | केवडिया  देश का पहला ग्रीन बिल्डिंग सर्टिफिकेशन वाला स्टेशन है |  पीएम मोदी हजरत निजामुद्दीन, वाराणसी, दादर, मुंबई, अहमदाबाद, रीवा, चेन्नई, प्रताप नगर से  केवडिया के लिए शुरू की जा रही ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया | इसके साथ ही देश-दुनिया से आ रहे लोगों के लिए स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक पहुंचाना आसान हो गया है | अभी हवाई या सड़क मार्ग ही विकल्प थे |  रेल मंत्री पीयूष गोयल भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जबकि गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी तथा उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल केवड़िया में ही मौजूद रहे  |  इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि रेलवे के इतिहास में संभवत: पहली बार ऐसा हो रहा है जब एक साथ देश के अलग-अलग कोने से एक ही जगह के लिए इतनी ट्रेनों को हरी झंड़ी दिखाई गई हो |  केवड़िया जगह भी ऐसी है जिसकी पहचान एक भारत-श्रेष्ठ भारत का मंत्र देने वाले, देश का एकीकरण करने वाले सरदार पटेल की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, सरदार सरोवर बांध से है |  इस रेल कनेक्टिविटी का सबसे बड़ा लाभ स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देखने आने वाले पर्यटकों को तो मिलेगा ही, साथ ही ये केवडिया के आदिवासी भाई बहनों का जीवन भी बदलने जा रही है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 January 2021

  Illegal liquor

मुरैना कांड के बाद भोपाल में कार्रवाई 18 सौ लीटर कच्ची शराब को किया गया नष्ट   भोपाल में भी आबकारी अफसरों व पुलिस ने शहर के आसपास अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है है |  आबकारी व पुलिस के अमले ने दबिश देकर सैंकड़ों लीटर   महुआ लहान  और  हाथ भट्टी  शराब  को नष्ट करने की कार्रवाई की है  |  भोपाल के आसपास  जंगलों, नदी-नालों के किनारे सुबह पांच बजे दबिश देकर ये कार्यवाही की गई |  आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया  |  सरकार ने  भोपाल  में अवैध शराब के मामले में कार्रवाई न करने को लेकर आबकारी विभाग के अफसरों पर नाराजगी जाहिर की थी | इसके बाद आबकारी अमला पुलिस के साथ  मैदान में उतरा है | अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  दिनेश कौशल ने बताया कि  बैरसिया  तरावली कंजर डेरा पर अबैध शराब पकड़ने के लिये  दविश दी गई |  पुलिस टीम को देखकर काफी संख्या में कंजर ) अपने परिवार सहित जंगल की तरफ भागे |  जिनका टीम द्वारा घेराबंदी कर पीछा किया  | कंजर टपरों में 35000 कि.ग्रा. के लगभग महुआ लहान आबकारी विभाग के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा नष्ट की गई तथा 1800 लीटर अवैध हाथ भट्टी से बनी महुआ गुड़ शराब भिन्न-भिन्न  टपरों से प्राप्त हुई | 15 प्रकरण आबकारी विभाग के द्वारा आबकारी एक्ट के तहत बनाये गये हैं एवं पांच प्रकरण बैरसिया पुलिस के द्वारा बनाये गये हैं  | उक्त नष्ट की गई महुआ लहान एवं जप्त की गई कच्ची हाथ भट्टी शराब की कुल कीमत लगभग 28 लाख रुपये है | शराब निर्माण एवं विक्रय करने वाले कंजरों  की  तलाश  कर इनके विरुद्ध सख़्त प्रतिबंधात्मक  कार्यवाही भी की जा रही  है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  16 January 2021

  First vaccine

 हमीदिया में जितेंद्र को लगा पहला टीका मुख्यमंत्री और अन्य मंत्री रहे मौजूद     देश-प्रदेश के साथ-साथ राजधानी भोपाल में भी शनिवार सुबह कोरोना टीकाकरण के महाअभियान शुरू हुआ  | हमीदिया अस्पताल में जितेंद्र नामदेव पहले शख्स थे, जिन्हें कोविशील्ड वैक्सीन का पहला डोज दिया गया |  जितेंद्र हमीदिया के स्टोर में हेल्पर है |  इसी के साथ दूसरे कक्ष में सफाई कर्मी संजय यादव को भी कोरोना का टीका लगाया गया  |  इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग भी मौजूद रहे  | हमीदिया में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की मौजूदगी में संजय यादव को  कोरोना का पहल टीका लगाया गया  | राजधानी के एम्स में पहला टीका डॉ शशांक पुरवार को लगा |  वहीं चिरायु अस्पताल में हेल्पर मिथुन अहिरवार को कोरोना का पहला टीका लगाया गया |  संत हिरदाराम नगर में सिविल अस्पताल के अधीक्षक ज्ञानेंद्र अर्गल को लगायी गयी पहली कोरोना वैक्सीन |  इस अवसर पर वहां मप्र विधानसभा के सामयिक अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा भी मौजूद रहे  | शर्मा ने तिलक लगाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर अर्गल को दी बधाई | पंडित खुशीलाल शर्मा आर्युवेद संस्थान पहला टीका सुबह  डॉक्टर अनिल मारवाह को लगा  | डॉक्टर मारवाह ने टीका लगने के बाद खुशी जाहिर की | उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगने के बाद भी वे सभी एहतियात बरतेंगे  |  मास्क लगाने के साथ शारीरिक दूरी का पालन भी करेंगे  | शहर में 12 केंद्रों पर  टीकाकरण किया गया  | हर केंद्र पर एक दिन में 100 लोगों को टीका लगाया जाएगा |  कुल 1200 कर्मचारियों को टीका लगेगा  | टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों में जबरदस्त उत्साह है  | स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव मो. सुलेमान ने बताया कि टीका लगवाने का यह मतलब नहीं कि इसके लगते ही कोरोना से बचाव हो जाएगा  |  पहला डोज लगने के 28 दिन बाद दूसरा टीका लगेगा  | इसके 14 दिन बाद बीमारी से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता शरीर में विकसित हो पाएगी  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  16 January 2021

 Kamal Patel

एसओएस बालग्राम में किया कम्बल वितरण   किसान नेता तथा कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री कमल पटेल ने अपनी मां की पुण्यतिथि और पोते का जन्मदिन  पिपलानी स्थित एसओएस बालग्राम में अनाथ बच्चों के साथ मनाया   | कमल पटेल ने यहां रह रही कन्याओं का पूजन कर उन्हें कंबल वितरित किए  |  कृषि मंत्री कमल पटेल ने बालग्राम के बच्चों के साथ  काफी वक्त गुजारा और उनसे बातचीत कर उन्हें प्रोत्साहित किया  |  मंत्री कमल पटेल के परिवार में यह सुखद संयोग   रहा है कि जिस तिथि को घर के किसी बुजुर्ग ने विदाई ली उसी तिथि को भावी पीढ़ी में किसी का जन्म हुआ  | मंत्री कमल पटेल  अपनी मां की पुण्यतिथि और पोते का जन्मदिन मनाने पिपलानी स्थित एसओएस बालग्राम पहुंच गए  |  मंत्री कमल पटेल ने यहां कन्या पूजन कर उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया | मंत्री कमल पटेल ने यहां अपनी माँ की स्मृति में कंबल वितरित किए और पोते के जन्मदिन की खुशी में मिठाई बांटी |   बालग्राम के बच्चों  से उन्होंने गीत और कविताएं सुनीं और उनका ताली बजाकर उत्साह वर्धन किया  | एसओएस बालग्राम की स्थापना भोपाल गैस त्रासदी में अनाथ हुए बच्चों को शरण देने के लिए की गई थी  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  16 January 2021

  Peasant movement

कांग्रेस ने कहा कृषि कानून किसान विरोधी, वापस हो   छिंदवाड़ा में  कृषि कानून को लेकर कांग्रेस पार्टी ने विरोध जताया |  इस दौरान  कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और  पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कृषि कानून का विरोध करने ट्रेक्टर से पहुंचे  |  और कृषि कानून को किसान विरोधी बताया  |  तामिया में केंद्र सरकार द्वारा लागू किये गए तीन नए कृषि कानून के विरोध में कांग्रेस ने रैली निकाली  | जिसमे पर्यवेक्षक जमील खान के नेतृत्व में कई गाँवों से  ट्रैक्टर  में भरकर कांग्रेस समर्थक लोग  तामिया पहुंचे  | और  किसान आंदोलन में शामिल हुए  | कांग्रेस पार्टी ने रैली के बाद  राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौपा | . जिसमे उन्होंने कृषि कानून वापस लेने की मांग की  | इस दौरान कोंग्रेसी नेताओ ने भजापा सरकार पर निशाना साधते हुए इसे किसान विरोधी सरकार बताया |  उधर छिंदवाड़ा के चोरई में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी ट्रैक्टर में बैठकर किसान आंदोलन में पहुंचे | और कृषि कानून को किसान विरोधी बताया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 January 2021

 Shivraj Singh Chauhan

शिवराज : परिवार के नाम की ईंट लगना सौभाग्य की बात    मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि संग्रह अभियान के अंतर्गत  | अयोध्या  में भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण हेतु विश्व हिंदु परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री  विनायक राव देशमुख  को 1 लाख रुपए का चेक प्रदान किया  | इस दौरान शिवराज ने कहा की यह उनका सौभाग्य है की उनके परिवार  नाम से भी एक ईंट राम मंदिर निर्माण में लगेगी |  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए एक लाख का चेक दिया  |  इस दौरान शिवराज ने कहा की  |  उनके जीवन का यह सौभाग्यशाली दिन है | . श्री राम हमारे भगवान् है |  यह राम मंदिर नहीं राष्ट्र का मंदिर है |  उन्होंने कहा राम हमारे अस्तित्व है |  राम के नाम से ही भारत की पहचान है |  यह सौभाग्य की बात है की राम मंदिर निर्माण का कार्य जन सहयोग से हो रहा है |  जिसके कारण सब को मंदिर निर्माण में सहयोग देने का मौका मिला है  | राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिन्दू परिषद् के संगठन मंत्री विनायक राव देशमुख ने बताया की | . मंदिर निर्माण के लिए धन का संचय किया जा रहा है | मंदिर का निर्माण जन सहयोग से किया जाएगा |  जिसकी जानकारी घर घर जाकर दी जायेगी  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 January 2021

Pragya Thakur

अखाड़े की तरफ से 11 लाख 11 हजार एक सौ 11 रुपए दिए   राम  मंदिर निर्माण के लिए भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपने वेतन से एक लाख 11 हजार एक सौ 11 रुपए दिए  | साध्वी प्रज्ञा ने कहा राष्ट्रभक्तो ने विवादित ढांचा गिराकर देश का गौरव लौटाया है  |  सांसद प्रज्ञा  सिंह ने राममंदिर निर्माण के लिए अपने वेतन से  एक लाख 11 हजार 111 रूपये दान दिए |  इसके अलावा भारत भक्ति अखाड़े की संस्थापक होने के नाते उन्होंने अखाड़े की तरफ से 11 लाख 11 हजार एक सौ 11 रुपए सहायता राशि दी  | गौरतलब है कि सांसद प्रज्ञा आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी पूर्ण चेतनानंद अवधेशानंद गिरी अखाड़े की संस्थापक हैं | सांसद प्रज्ञा ने कहा  जिस राम मंदिर के लिए कई  पीढ़ियों ने  अपनी आहुति दी है तब जाकर अब मंदिर निर्माण का समय आया है |  कुछ राजनीतिक दल के लोग राम के अस्तित्व को लेकर तरह तरह की बात करते थे  ऐसे में राष्ट्रभक्तो ने विवादित ढांचा गिराकर देश का गौरव लौटाया है   |  जब ढांचा गिराया गया था तब मैं वहीं मौजूद थी  | इसमें विश्व हिंदू परिषद का योगदान सबसे अधिक सराहनीय रहा है   | राम ने  पहले राष्ट जागरण कराया  |  उसके बाद मंदिर निर्माण का रास्ता साफ हुआ   | एक बच्चा भी मंदिर निर्माण में सहयोग कर रहा है  | मंदिर निर्माण में अगर कांग्रेस सहयोग करती है तो अच्छी बात है  |  सहयोग करके कांग्रेस अपने  पाप से मुक्त हो जाएगी  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 January 2021

 Training

खाद्य व्यवसाय से सम्बंधित दी गई जानकारी   खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा खाद्य व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों को  प्रशिक्षण लेना अनिवार्य किया   है |  जिसके तहत  प्रशिक्षण देने वाली संस्था ग्लोबल इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन ने  खाद्य  व्यापारियों को प्रशिक्षण दिया  | और प्रशिक्षण सर्टिफ़िकेट बाटे  |  लखनादौन के एक निजी होटल में खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण  द्वारा जारी निर्देशों के तहत  खाद्य व्यवसाय से जुड़े व्यवसाइयों का  प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया |  जिसमे  प्रशिक्षण देने वाली संस्था ग्लोबल इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन ने सभी खाद्य व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों जैसे होटल , किराना , रेस्टॉरेंट , दूध डेयरी , मीट या अन्य प्रकार के व्यापारियों  को प्रशिक्षण दिया  | और  उनके व्यापार से संबंधित जानकारिया दी |  प्रशिक्षण के बाद उन्हें एक सर्टिफिकेट भी दिया गया  |  इस  प्रशिक्षण में शामिल लोगों की  ट्रेनिंग फीस 800 रुपये प्रति व्यापारी रखी गई  | जिससे लखनादौन क्षेत्र के बहुत ही कम व्यापारियों ने भाग लिया | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  14 January 2021

 Police officer

कांस्टेबल की दादागीरी,दुकानदार की बेरहमी से पिटाई   छतरपुर में वर्दी की धौंस दिखाकर दूकानदार से मारपीट का मामला सामने आया है  | दुकानदार की गलती यह थी की उसने पुलिसवाले को चाचा कहकर सम्बोधित किया था | यही नहीं जब दुकानदार थाने में शिकायत लेकर पहुंचे तो वहां भी उस पुलिस वाले  ने दूकानदार की पिटाई की | .हद तो तब हो गई  जब पुलिस वाले ने शिकायत करने पर दुकानदार के घर पहुंचकर उसके साथ मारपीट की  |  क्या चाचा कहकर सम्बोधित करना इतना बड़ा अपराध है |  मामला  हरपालपुर का है | जहाँ  एक पुलिस कांस्टेबल ने वदीँ की धोंस दिखाकर  दादागिरी कर दुकानदार के साथ  मार पीट की | पीडित दुकानदार अरविंद राजपूत ने बताया कि पिछले महीने  25 तारीख को हरपालपुर थाने मे पदस्थ  अविनाश रजक उसकी दूध डेयरी पर दूध लेने आया था | जिस पर दुकानदार ने पुलिस कांस्टेबल को चाचा बोल दिया  | फिर क्या था पुलिस कांस्टेबल का दिमाग सातवे आसमान पर पहुंच गया | और गुस्साए पुलिस कांस्टेबल ने दुकानदार की लात घूसो से पिटाई कर दी | पुलिस कांस्टेबल की इस हरकत की खबर दूसरे दुकानदार को लगी तो सभी दुकानदार इकट्ठा होकर थाने गये | तो  पुलिस कांस्टेबल ने थाना परिसर मे फिर उसके साथ मारपीट की |  जिस पर टी आई ने पुलिस कांस्टेबल को लाईन अटेच कर दिया |  लेकिन पुलिस कांस्टेबल की दादागिरी यहां पर भी कम नही हुई  |  पिछली 11 तारीख को पुलिस आरक्षक रात मे अपने अन्य साथियो के साथ दुकानदार के घर आ धमका  | और फिर उसने फिर दुकानदार की लात घूसो से पिटाई कर दी  |  कॉन्टेबल की बेरहम  पिटाई से दुकानदार के पीठ और चेहरे पर चोट आई है  |  इस घटना की शिकायत फिर दुकानदार ने थाने पर की  | जिस पर हरपालपुर थाना पुलिस ने कांस्टेबल अभिनाश रजक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया  है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  14 January 2021

 Vaccine meeting

16 जनवरी से  चरणबद्ध तरीके से होगा वैक्सीनेशन   परासिया सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में कोरोना वैक्सीन को लेकर बैठक हुई  | इस बैठक में अनुविभागीय अधिकारी  ने वैक्सीन की तैयारी को लेकर सभी स्टाफ से चर्चा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया  |  परासिया में कोरोना वैक्सीन को लेकर स्वास्थ्य केंद्र सजग नजर आया  | यहाँ अनुविभागीय अधिकारी मनोज प्रजापति ने  बीएमओ ,डॉक्टर्स  और   स्टाफ नर्स को फील्ड में जाकर वैक्सीन की तैयारी करने के दिशा निर्देश दिए  | और बताया की 16जनवरी से चरणबद्ध  तरीके से वेक्सिनेशन का कार्य शुरू किया जा रहा है  |  प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा | जिसकी तैयारी पूर्ण कर ली गई है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  14 January 2021

 Dead body

पिछले चार दिनों से लापता थी महिला   चार दिन से लापता एक महिला का शव संदिग्ध हालात में जंगल में मिला |  पुलिस का मानना है कि महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई हो ऐसा प्रतीत होता है  | पुलिस हर ऐंगल से मामले की जांच कर रही है |  छतरपुर के बकस्वाहा थाना क्षेत्र के जंगल मे चार दिन से लापता महिला शव संदिग्ध हालत मे मिलने से सनसनी फैल गई | लोगो  के सूचना देने के बाद पुलिस ने  निवस्त्र हालत मे महिला का शव जंगल से बरामद किया |  महिला की पहचान स्थानीय होने के बाद लोगो ने पुलिस को बताया कि   महिला चार दिन से घर से लापता थी  | महिला का शव देखकर ऐसा लग रहा था जैसे उसके साथ रेप किया गया हो और फिर साडी के पल्लू से उसका गलाघोट कर हत्या कर  शव  जंगल  में  फेंक दिया हो  |  महिला की शव मिलने की खबर मिलते ही एस पी सचिन शर्मा मौके पर पहुंचे और शव के पास एफ एस एल की टीम ने घटना स्थल को सील कर दिया | महिला.का शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 January 2021

 Shivraj Singh Chauhan

जहरीली शराब से अब तक 22 लोगों  की मौत   मुरैना शराब काण्ड में 22 लोगों की मौत के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के तेवर सख्त हो गए और उन्होंने मुरैना के कलेक्टर और एसपी को उनके पद से हटा दिया है |  इलाके के एसडीओपी को सस्पेंड कर दिया गया है  | अब एसीएस होम और दो एडीजी स्तर के अधिकारी इस मामले की जांच करेंगे | शराब कांड के बाद भरत यादव को मुरैना का कलेक्टर और रघुवंश सिंह भदौरिया को एसपी बनाया गया है  |  मुरैना जिले के तीन गांवों में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या बढ़कर 22  हो गई है  | सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मुरैना के कलेक्टर और एसपी को हटा दिया है  |  इनके साथ ही जौरा के एसडीओपी को  निलंबित कर  दिया गया है   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह   ने उच्चस्तरीय बैठक में कहा कि मुरैना की घटना अमानवीय और तकलीफ पहुंचाने वाली है |  ऐसे मामलों में कलेक्टर और एसपी ही दोषी होंगे, मैं मूक दर्शक नहीं रह सकता  | अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा |  जिस इलाके में जहरीली शराब ने कहर मचाया है  5 साल पहले मुरैना के  इस विसंगपुरा-मानपुर में शराबबंदी का निर्णय लिया गया था, उसी गांव में जहरीली शराब पीने से 3 दिन में 22 से ज्यादा लोगों  की जान चली गई | शराब पीने वाले अब अस्पतालों में आ रहे हैं इन लोगों का कहना है कि लगातार मौत की खबरें मिलने के बाद कुछ डर गए हैं और कुछ तबीयत भी खराब है | जहरीली शराब बनाने और बेचने वालों के परिवार में भी मौतें हुई हैं |  सात लोग मुरैना और ग्वालियर के अस्पतालों में इलाज चल रहा है |  पुलिस ने शराब बनाने व बेचने वाले सात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है  | वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुरैना के आबकारी अधिकारी जावेद अहमद एवं गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बागचीनी थाना प्रभारी अविनाश सिंह राठौर को निलंबित कर दिया  | दतिया की जिला आबकारी अधिकारी निधि जैन को मुरैना का भी प्रभार सौंपा गया है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 January 2021

 Tragic accident

बिना अनुमति काटा जा रहा था पेड़   उमरिया जिले के बांधवगढ़ सड़क मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया  | जहाँ एक निजी खेत पर बिना अनुमति के एक विशाल पेड़ को काटने का कार्य किया जा रहा था | और वहां से गुजर रहे बाइक सवार दंपत्ति पर यह पेड़ गिर गया |  जिससे घटना स्थल पर बाइक सवार की मौत हो गई  | और पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई  |  बांधवगढ़ मार्ग पर एक बड़े सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई |  और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई |  बताया जा रहा है की एक निजी जमीन में बिना अनुमति के एक बड़े पेड़ को काटा जा रहा था  | इस दौरान किसी भी सुरक्षा का ख्याल भी नहीं रखा गया  |  सड़क में लगातार वाहनों का आना जाना चालू रहा  | तभी पेड़ वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार के ऊपर गिर गया  |  जिससे बाइक सवार की मौत हो गई | गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है | मृतक युवक की पहचान पूरनलाल रौतेल के रूप में हुई है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 January 2021

 Illegal recovery

बीजेपी नेताओं ने लगाए पुलिस पर आरोप   एक तरफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सब को सुशासन का पाठ पढ़ा रहे हैं  | वहीँ कुछ पुलिसवाले अवैध वसूली के काम में लगे हैं | पुलिस की अवैध वसूली के खिलाफ बीजेपी के नेता सड़क पर उतर आये  | और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया  |  छतरपुर मे बी जे पी नेता  यातायात प्रभारी की अवैध वसूली के खिलाफ सड़क उतर गये  | बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने  एसपी कार्यालय  पर  जमकर प्रदर्शन करते हुए यातायात प्रभारी नृपेंद्र सिंह पर वसूली जैसे गंभीर आरोप लगाए |  युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में बीजेपी  कार्यकर्ता एसपी कार्यालय पहुचे और यातयात प्रभारी के खिलाफ नारेबाजी  की | इन नेताओं का कहना है   ट्रक ऑपरेटरों को जबरन परेशान किया जा रहा है और उनसे मंथली वसूली के लिए दबाब डाला जाता है और जो ऑपरेटर पैसे नही देते उनके ट्रको को जबरन पकड़ कर अनावश्यक कार्यवाही की जाती है,जिससे जिले के ट्रक ऑपरेटर अपने व्यापार को नही चला  पा रहे हैं |  कुछ दिनों पहले यातायात प्रभारी ने एक ट्रक ड्राइवर से मारपीट कर उससे पैसे  तक छीन लिए थे |  जिसकी जांच अभी भी जारी है | बीजेपी नेताओं ने कहा  ऐसे अधिकारियों की वजह से बीजेपी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की भी छवि खराब हो रही है  |  इसीलिए इन्हें तुरंत हटा कर इनके खिलाफ कार्यवाही की जाए  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  12 January 2021

 Shot sharkit

फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर तत्काल काबू     छिंदवाड़ा के  दमुआ  में  एस.बी.आई. एटीएम में शॉट शर्किट से  अचानक आग लग गई  | यह आग विकराल रूप ले पाती उससे पहले ही  दमकल  ने आग पर काबू कर लिया | और बड़े हादसे को टाल दिया |  छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव के दमुआ मे  अचानक शॉर्टसर्किट होने से एस. बी.आई.एटीम में आग लग गई |  लेकिन आग भीषण होने से पहले उस पर  काबू पा ली गया  |  मौके पर मौजूद लोगों ने बताया की अचानक दमुआ एसबीआई के एटीएम से धुआं निकला | जिसके बाद शॉट शर्किट हुआ जैसे ही शॉट होने की आवाज आई तो तुरंत ही पुलिस विभाग को सूचना दी गई और कुछ ही मिनटों में फायर बिर्गेड ने आकर आग पर काबू पा लिया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  12 January 2021

 Marathon run

एमपी-यूपी के लोगों ने लिया भाग   बुंदेलखंड इलाके की सबसे बड़ी मैराथन का आयोजन छतरपुर में किया गया  | इस दौड़ में मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के 15 जिलों के धावकों ने भाग लिया |    छतरपुर में बुंदेलखंड की सबसे बड़ी  मैराथन दौड़  बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम से  शुरू हुई | जिसमें बुंदेलखंड के अलावा एमपी और यूपी के करीब 15 जिलों के युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया | यह मैराथन दौड़ 30 और 10 किलोमीटर की रखी गई थी जो कि जिले के तीन स्थानों से  आरम्भ हुई |  इस मैराथन दौड़  का उद्देश  युवाओं को फिट रखना है | आयोजन समिति पंडित गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास ने बताया कि जिस तरीके से युवा जब तक फिट नहीं होते तब तक पुलिस,सेना की भर्ती में हिस्सा नहीं ले पाते और इसमें मिलने वाला जो सर्टिफिकेट है वह इन युवक-युवतियों को भर्ती में सहायता प्रदान करेगा | मैराथन दौड़ को लेकर पुलिस एवं प्रशासन द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी |  चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती थी ताकि दौड़ने वाले युवक-युवतियों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो |  इस आयोजन में राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया |  जिसमें पूर्व  मंत्री ललिता यादव,  के अलावा तमाम लोग मौजूद रहे  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  12 January 2021

  Establishment of Badadev

आदिवासी समाज ने निकाली रैली   परासिया के न्यूटन में आदिवासी समाज ने रैली निकालकर बड़ादेव  मूर्ती की स्थापना की  |  इस दौरान आदिवासी समाज की परम्परा और संस्कृति को  प्रदर्शित किया गया  |  आदिवासी समाज के द्वारा न्यूटन नगर में आदिवासियों  की संस्कृति  अनुसार  बड़ादेव की स्थापना की गई |   इसके साथ ही जय बड़ादेव सेवा समिति के द्वारा नगर में कलश यात्रा एवं रैली निकाली गई |  बड़ा देव मूर्ति की स्थापना में भूमका संघ के प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल हुए | . इस मौके पर आँचल कुंड के धूनी वाले दादा गोलू तुमड़ाम ने अपने उद्बोधन में आदिवासी समाज की परंपराओं एवं संस्कृति के बारे में बताया  | उन्होंने आदिवासी समाज के उत्थान के बारे में लोगों के सामने विचार रखे  | कार्यक्रम में आदिवासी विकास परिषद आकाश संगठन ,  गोंड समाज महासभा , गोंडवाना पार्टी एवं आदिवासी समाज से जुड़े लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 January 2021

 Death of innocent

तालाब के किनारे खेलते समय हुआ हादसा   छतरपुर के गढीमलेहरा में एक दर्दनाक हादसा हो गया |  जहाँ एक ही परिवार के तीन सगे  मासूम बच्चो की मौत हो गई  |   बताया जा रहा है की तीनो बच्चे तालाब के किनारे खेल रहे थे | अचानक वे तालाब में गिर गए जिससे ये हादसा हुआ | उदमऊ मे  एक ही परिवार के तीन  मासूम बच्चो की मौत से परिवार में सन्नाटा पसरा हुआ है  | यह हादसा तब हुआ जब धर्मेंद्र बसोर के बच्चे  तालाब के किनारे खेल  रहे थे |  बताया जा रहा है की  खेलते  समय तालाब की मिटटी फिसलने से तीनो बच्चे तालाब में गिर गए  | बच्चों को  तत्काल महाराजपुर अस्पताल लाया गया  |  लेकिन तब तक इनकी मौत हो चुकी थी  |  सगे भाई बहिनो की मौत से गांव मे मातम का माहौल है | पुलिस ने मर्ग कायम कर   जांच शुरू कर दी है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 January 2021

  Volunteer meeting

यशवंत इंदापुरकर  आरएसएस के  प्रांत कार्यवाह बने   आरएसएस की ब्यावरा में हुई बैठक में रिटायर्ड जज अशोक पांडे मध्य भारत प्रांत के संघचालक तथा यशवंत इंदापुरकर प्रांत कार्यवाह निर्वाचित हुए |   अशोक पांडे ने सतीश पिंपलीकर का स्थान लिया  |  इससे पहले पांडे मध्य भारत प्रांत के सह संघचालक थे |  राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मध्यभारत प्रान्त के संघ चालक चुने जाने के बाद अशोक पांडे ने प्रांत कार्यकारिणी की घोषणा कर  की  | जिसमें प्रांत कार्यवाह का दायित्व यशवंत इंदापुरकर और सह कार्यवाह हेमंत सेठिया को सौंपा गया  | इसी तरह प्रांत प्रचारक अशोक पोरवाल और प्रांत सह प्रचारक स्वप्निल कुलकर्णी को बनाया  | संघ में चुनाव हर तीन साल में होते हैं  |  पांडे ने बैठक में ही अन्य पदाधिकारियों की घोषणा भी कर दी |  जिनमें शारीरिक शिक्षण प्रमुख विक्रम सिंह, प्रांत सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख श्याम बिहारी प्रजापति  | प्रांत बौद्धिक शिक्षण प्रमुख चंद्रकांत नेमाड़े |  प्रांत व्यवस्था प्रमुख सोमकांत उमालकार  |  प्रांत सह व्यवस्था प्रमुख कमल जैन, प्रांत सेवा प्रमुख मुकेश त्यागी, प्रांत सह सेवा प्रमुख रवि अग्रवाल | प्रांत संपर्क प्रमुख डॉ. जगजीत सिंह नामधारी  |  प्रांत सह संपर्क प्रमुख सुरेंद्र मिश्रा | प्रांत प्रचार प्रमुख ओम प्रकाश सिसोदिया, प्रांत सह प्रचार प्रमुख विजय दीक्षित, प्रांत प्रचारक प्रमुख राजकुमार जैन एवं प्रदीप खांडेकर, पवन मलिक तथा मुकेश दीक्षित को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है  |  मध्यभारत प्रांत में संघ की योजना से सामाजिक परिवर्तन के लिए चलाई जा रही विविध गतिविधियों के संयोजक की घोषणा भी की गई, जिनमें प्रांत गो सेवा संयोजक संजय शर्मा, सह संयोजक सुरेश गुप्ता, वेदपाल झा, प्रांत ग्राम विकास संयोजक देवेन्द्र शर्मा, सह संयोजक ब्रजकिशोर भार्गव, प्रान्त समरसता संयोजक हरीशचंद्र शर्मा, कुटुंब प्रबोधन संयोजक दिनेश शर्मा, धर्म जागरण संयोजक मनोज शर्मा, प्रांत धर्म जागरण प्रमुख जीतेन्द्र राठौर और प्रांत पर्यावरण संयोजक अतुल राय शामिल हैं | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 January 2021

Faggan Singh

कंपनियों के प्रतिनिधियों से की मुलाकात    केंद्रीय इस्पात एवं रसायन मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते एक दिवसीय दौरे पर सिंगरौली पहुंचे  | जहां उन्होंने सभी कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की|  और समस्यों के बारे में जाना  |  केंद्रीय इस्पात एवं रसायन मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते  सिंगरौली में विभिन्न कार्यक्रमों में  शामिल हुये |   जहाँ उन्होंने  कलेक्ट्रेट  सभागार में सिंगरौली में संचालित विभिन्न औद्योगिक कंपनियों एसआर हिंडालको , जेपी  एपीएमडीसी  ,टीएचडीसी एनसीएल, रिलायंस के प्रतिनिधियों से मुलकात की | और आद्योगिक स्थितियों के बारे में जानकारी ली | इस दौरान  कार्यक्रम में सीधी सिंगरौली सांसद रीति पाठक , विधायक राम लल्लू वैस ,  सुभाष रामचरित वर्मा सहित  जिले के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे | इस मौके पर एनसीएल में  भर्ती परीक्षा मे धांधली को लेकर उन्होंने कार्यवाई की बात कही |                                   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  10 January 2021

 Public court

लोगों की समस्या का कर रहे हैं निराकरण   सिंगरौली  में जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए विधायक ने जनता दरबार शुरू किया है |  जिसमे क्षेत्र के लोग आकर अपनी समस्या बताते हैं | और विधायक उनकी समस्या का निराकरण करते हैं  |  सिंगरौली में देवसर विधानसभा क्षेत्र के  विधायक सुभाष वर्मा ने अपने निवास पर जनता दरबार शुरू किया है  | जनता दरबार की खासियत ये है कि उनके विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों से लोग अपनी समस्या लेकर उनके पास आते हैं | और कई लोगों की समस्या का त्वरित निराकरण भी होता है |  जनता दरबार को लेकर विधायक सुभाष  वर्मा का कहना है कि  | जनता हमारी पूंजी है |  इनकी बदौलत ही हम चुनाव जीतते  हैं |  इसीलिए मैं उनको समय देता हूं  |  लोग अपनी व्यक्तिगत सार्वजनिक समस्या लेकर आते हैं  | जितना हो सके उन्हें हल करने का प्रयास करता हूं  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  10 January 2021

  water hazard

ग्रामीणों की चेतावनी, करेंगे गाँव से पलायन खेतों में बोर होने से हैंडपंप का पानी ख़त्म   सागर के देवरी विकासखंड की ग्राम पंचायत खजुरिया के ग्रामवासी पिछले एक साल से पीने के पानी के संकट से जूझ रहे हैं | ठंड के इस मौसम में भी लोगों को पीने के पानी के लिए पसीना बहाना पड़ रहा है | जिसके चलते  ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि पीने के पानी का इंतजाम नहीं किया तो   |  गर्मियों के मौसम में वह गांव से पलायन कर जाएंगे |  देवरी ब्लॉक के खजुरिया गांव में 10 हैंडपंप हैं | लेकिन अधिकांश हैंडपंपों में पानी नहीं है |  ग्रामीणों  ने बताया कि गांव के हैंडपंपों में पानी नहीं है  | इसलिए उन्हें एक किलोमीटर दूर नदी से पीने का पानी भरकर लाना पड़ रहा है |  गांव में आंगनबाड़ी केंद्र के पास एक हैंडपंप में पानी निकल रहा है |  | जहां पर दिन भर पानी भरने के लिए महिलाओं बच्चों और बुजुर्गों की कतार लगी रहती है |  पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे यहां के लोगों का दिन भर पानी भरने में ही बीत जाता है |  जिससे वह मजदूरी भी नहीं कर पाते हैं |  ग्रामवासियों का कहना है कि गांव के हैंडपंपों से कुछ दूरी पर खेत में निजी बोर हो जाने से  गांव के सभी हैंडपंपों का पानी का स्रोत खत्म हो गया  | पानी की समस्या विकराल होने के कारण ग्रामवासी गांव छोड़ने के लिए मजबूर हो गए हैं |   यदि गर्मियों तक पीने के पानी का इंतजाम नहीं किया गया तो पूरा गांव पलायन कर जाएगा |  कई बार पंचायत सचिवों को समस्या के बारे में बताया गया |  लेकिन  कोई समस्या सुनने को तैयार नहीं और ना ही कोई निराकरण कर रहा है  | शासन ने पंचायत द्वारा संचालित होने वाली नल जल योजना के नाम पर लाखों रुपए खर्च किए  |  ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव नल जल योजना  के नाम पर हर साल लाखों रुपए खर्च कर रहे हैं  | लेकिन नल जल योजना बेकार साबित हो रही है  | ग्राम पंचायत में पाइप लाइन बिछाई गई है लेकिन नलों में पानी नहीं आ रहा है |  ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत द्वारा 600 रुपये प्रति परिवार से नल कनेक्शन के जमा भी कराए गए थे |लेकिन पाइप लाइनों में पानी कभी नहीं देखा  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 January 2021

Tricolor trip

किसानों से माँगा  एक मुट्ठी चावल और मिट्टी   कांग्रेस सेवा दल ने किसानों के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकली  |  इस यात्रा के जरिये किसानों को जोड़ने के लिए उनसे एक मुठ्ठी चावल और एक मुठ्ठी मिट्टी ली गई  |  बैढ़न में कांग्रेस सेवादल  ने किसानो के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकाली  | यह यात्रा बैढ़न के चाचा नेहरू पार्क से निकाली गई |  इस यात्रा  में  किसानों से  एक मुट्ठी चावल  एक मुट्ठी मिट्टी   संग्रह  करके  | इसे   यात्रा के माध्यम से  भोपाल  भेजा गया  |  कार्यक्रम के संबंध में जिला कांग्रेस सेवादल सिंगरौली   ग्रामीण के अध्यक्ष रूपेश चन्द्र पाण्डेय व शहर अध्यक्ष  रामबाबू सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष  लालजी देसाई के मार्गदर्शन में तथा मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष रजनीश   सिंह के निर्देशन  में यह यात्रा शुरू की गई  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 January 2021

  love jihad

धर्म परिवर्तन नहीं करने पर लड़की को किया गया प्रताड़ित लड़की ने की आत्महत्या , सुसाइड नोट में आदिल खान का नाम   मध्यप्रदेश में धर्म स्वातंत्र्य कानून के बाद  लव जिहाद का पहला मामला सामने आया है  | आदिल खान नाम के युवक ने  झूठ बोलकर पहले अपना हिन्दू नाम बबलू बताया  | और फिर उसने  लड़की  को प्रेम जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया |  लड़की के मना करने पर उसको प्रताड़ित किया गया  | जिसके बाद लड़की ने तंग आकर आत्महत्या कर ली  |  लव जिहाद की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही |  धर्म स्वातंत्र्य कानून बनने के बाद भोपाल  से   लव जिहाद का पहला मामला सामने आया है  | जहाँ  लव जिहाद के चलते एक लड़की ने खुदकशी कर ली  है | बताया जा रहा है की पहले आदिल खान नाम के युवक ने अपना हिन्दू नाम   बताकर लड़की से दोस्ती की | और फिर उसे प्रेम जाल में फसाया  | बाद में  जब सच सामने आया तो लड़की पर शादी के लिए धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया गया  | जिसके चलते लड़की ने आत्महत्या कर ली  | लड़की के भाई ने बताया की लड़की को धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा था | धर्म परिवर्तन नहीं करने पर लड़के ने लड़की को प्रताड़ित किया  | उसको लड़के द्वारा सिगरेट से जलाया गया , लड़की को मारा गया | लड़की के शरीर पर मारने पीटने के घाव भी देखे गए हैं |  लड़की ने एक सुसाइड नोट भी लिखा  है |  जिसमे उसने आदिल खान पर प्रताड़ित करने के आरोप के साथ उसको अपनी मौत का जिम्मेदार माना है  ... लड़की ने सुसाइड नोट में आदिल का पता , मोबाइल नंबर भी डाला है  | उधर हिन्दू संगठनो ने लगातार बढ़ रही लव जिहाद की घटनाओ पर रोष व्यक्त किया है |  और धर्म स्वातन्त्र कानून के तहत आरोपी को कड़ी सजा देने की बात कही है |  फिलहाल टीटी नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 January 2021

 Guerrilla crackdown

दुकानदार ने सामग्री बेचने बाद नहीं जमा  की GST      छतरपुर में टैक्स चोरी का मामला सामने आया है  | जिसमे  पंचायतों को सामग्री बाटने वाले दुकानदार ने जीएसटी नहीं भरी | जिसके बाद सेल्स विभाग ने शिकायत पर  फोटोकॉपी की दूकान में छापेमार कार्यवाई की |  छतरपुर में सेल्स टैक्स विभाग की टीम ने मेला ग्राउण्ड के पास चल रही फोटो काफी की दुकान मे छापामार कारवाई की  | बताया जा रहा है की इस फोटो कॉपी की दूकान से जिले में पंचायतों को सामग्री बाटी गई थी | लेकिन उसका टैक्स नहीं चुकाया गया  | जिसपर सेल्स टैक्स विभाग ने दुकान पर कार्यवाई करते हुए  कई दस्तावेज जब्त कर लिए  है |  जांच के बाद  विभाग के अधिकारियों ने बताया की  इस फर्म ने लगभग 15 लाख की कर चोरी की है | जिसकी विभाग जांच कर रही है | जांच में दोषी पाए जाने पर इस पर कार्यवाई की जायेगी  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 January 2021

 Factionalism

कांग्रेस की बैठक में फिर सामने आई गुटबाजी   छतरपुर मे काग्रेंस की नगरीय चुनाव चुनाव की बैठक मे काग्रेंस की गुटबाजी उजागर हो गई  |  राजीव भवन में हो रही इस बैठक में काग्रेंस के प्रदेश सहप्रभारी संजय कपूर बैठक लेने आये थे,लेकिन उनके सामने ही कांग्रेस पदाधिकारियो की अनुशासन हीनता दिखाई  | बैठक में कपूर ने साफ़ कहा कि चिनाव प्रभारी जो नाम देंगे उन्हें ही टिकट दिया जाएगा |  नगरीय निकाय चुनाव को लेकर जैसे ही  बैठक  शुरू हुई तो काग्रेंस के किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी शैलेन्द्र कौशिक और काग्रेंस नेता प्रभात अग्रवाल मे तू तू मै मै शुरू हो गई | दोनो एक दूसरे पर काग्रेंस पार्टी के खिलाफ काम करने के आरोप लगाने लगे ,विवाद बढता देखकर बैठक मे अजीब स्थिति पैदा हो गई  | बाद मे काग्रेंस जिला अध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने दोनो को शांत कराने का प्रयास किया | बडी कोशिश के बाद मामला शांत हुआ  | बैठक मे काग्रेंस के विधायक ,पूर्व विधायक,सांसद प्रत्याशी सहित संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुये |  बैठक में  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व प्रदेश के सह प्रभारी संजय कपूर ने कहा कि वार्डों व निकायों के लिए जो नाम चुनाव प्रभारी देंगे उनमें से चुनकर ही टिकट दिया जाएगा  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 January 2021

 Water logging

किसानो की फसलें चपेट में , गाँवों में पानी भरा   छतरपुर में सुजारा डैम से उत्तरप्रदेश का पानी मध्यप्रदेश के  धसान नदी में छोड़े जाने से किसानो के खतों में जलभराव की स्थिति बन गई है | लोगों को पानी के बीच से निकलने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है  .|  टीकमगढ़ के   सुजारा बांध  से यूपी के हिस्से का पानी छोडने से हरपालपुर के गाँवों  कैथोकर ,सरसेड, चपरन और मुडेरी में जलभराव की स्थिति निर्मित हो  गई है |  इस इलाके में इतना पानी भर गया है कि खेतों में खड़ी    फसल   बरबाद होने की स्थिति मे पहुंच गई  है | डेम का पानी धसान मे बढने से गांवो मे भी पानी भर गया है  | जिससे लोगो को पांच पांच फुट पानी के बीच मे से  निकलने के लिये मजबूर होना पड रहा है   | ऐसी स्थिति पहली बार नही हुई हर साल ऐसी ही स्थिति इन गांवो के किसानो के साथ होती है  | लेकिन प्रशासन सिर्फ  एक बात कहकर चुप हो जाता है कि |   वह इन किसानो की नुकसान की भरपाई करेगे | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 January 2021

 HATYA

साक्ष्य छुपाने के लिए केरोसीन डालकर जलाया     सिंगरौली में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर उस पर कैरोसीन डालकर आग लगा दी  | बताया जा रहा है की आरोपी युवक का एक महिला के साथ प्रेम संबंध था  | जिसके चलते उसने अपनी पत्नी को रस्ते से हटाने के लिए यह घिनौना कदम उठाया  |  सुपेला देवसर निवासी अखिलेश पाठक नामक युवक का उमा निधि पाठक से प्रेम प्रसंग चल रहा था  | जिसके चलते युवक ने अपनी पत्नी का  गाला दबाकर हत्या कर दी | और साक्ष्य छुपाने के लिए उसपर केरोसीन डालकर जला दिया |  पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह के निर्देश पर जब   थाना प्रभारी  अरुण सिंह खंडाते द्वारा  सख्ती  के साथ पूछताछ की गई तब आरोपित अखिलेश ने सारी  बात बताई  |  बताया जा रहा है अखिलेश पाठक के इस प्रेम प्रसंग की खबर उसकी पत्नी को लग गई थी |  जिसको लेकर उसका पत्नी के साथ अनबन  थी  | और इसी के चलते  पति ने यह घिनौना कदम उठाया |  | फ़िलहाल आरोपी अखिलेश पाठक  व उसकी प्रेमिका उमा निधि पाठक को पुलिस ने  गिरफ्तार कर लिया है |  और दोनों के ऊपर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 January 2021

 Shivraj Singh Chauhan

सीएम की पहले दिन सारंग और यशोधरा राजे से चर्चा   मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज से मंत्रियों के साथ चाय पर चर्चा शुरू  की  | सीएम ने सबसे पहले प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के साथ चर्चा की इसके बाद खेल, तकनीकी शिक्षा मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के साथ बात की |  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अपने मंत्रियों के साथ चाय पर चर्चा शुरू की  | पहले दिन शिवराज सिंह ने यशोधरा राजे सिंधिया और विशवास सारंग से चर्चा की  |  दोनों मंत्रियों ने विभागों के क्रियाकलापों और कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी सीएम को दी |  और कुछ साथ सुझाव भी दिए | . सीएम ने दोनों मंत्रियों से उनके विभागों के बारे में चर्चा करने के बाद उन्हें कुछ निर्देश भी दिए |  सीएम शिवराज सिंह चौहान इसके पहले मध्य प्रदेश के अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए चर्चा की थी और उन्हें व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए थे  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 January 2021

 Protest

आप ने की तुष्टिकरण की राजनीति, हिन्दू नेताओं का विरोध   विकास के नाम पर दिल्ली में आप पार्टी की केजरीवाल सरकार के  हनुमान मंदिर को तोड़े जाने के विरोध में  | भोपाल में  संस्कृति बचाओ मंच ने  दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया  | और आरोप लगाया की केजरीवाल तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं  | केजरीवाल हिन्दू भवानो को ठेस पहुंचा रहे हैं  |  संस्कृति बचाओ मंच के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी तिवारी  ने कहा कि केजरीवाल की सरकार तुस्टीकरण की नीति अपना रही है  | हिंदुओं की जन भावनाओं का केंद्र मन्दिर को विध्वंस करना निंदनीय है  | वही उसी रोड पर आगे एक अन्य समुदाय का धर्मस्थल है |  इसको  नहीं हटाया गया | जबकि दिल्ली की कई सड़को को अन्य धर्म स्थल को बचाने के लिए कई बार सडकों को मोड़ दिया गया  |  लेकिन  जनता की आस्था का केंद्र हनुमान जी के मंदिर को हटाया गया  | इस प्रकार की तुष्टिकरण की नीति कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी | . हिंदू समाज संस्कृति बचाओ मंच व समस्त हिंदू संगठन इसका घोर विरोध करता  हैं |  पाकिस्तान जैसे मुस्लिम देश में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मंदिर का पुनर्निर्माण किया जा रहा है | और हिंदुस्तान में  केजरीवाल जैसे राजनीतिक लोग मंदिर को तोड़ने का काम कर रहे हैं  | जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 January 2021

 Anti mafia

 शासकीय जमीन में अतिक्रमण पर कार्यवाई   उमरिया में प्रशासन ने एंटी माफिया अभियान चलाया   | और  शासकीय जमीन पर किये गए  अतिक्रमण को हटा दिया  |  मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आदेश पर लगातार माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाई जारी है  | इसी के तहत उमरिया में भी कलेक्टर के आदेश पर एंटी माफिया अभियान चलाया गया  | जिसमे चंदिया नगर में किये गए अवैध अतिक्रमण  को हटा दिया  गया  | जिसके बाद प्रशासन ने सख्त आदेश दिया है की  | जिले में जहाँ भी अवैध निर्माण किया गया है |  उस पर कार्यवाई की जायेगी  | और अवैध निर्माण को हटाया जाएगा    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 January 2021

  Bird flu

एमपी के मंत्री चार लाइने भी पढ़ कर बोल रहे हैं आत्मनिर्भर एमपी के मंत्री जी का हाल जानिए   देश के साथ एमपी में बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ गया है  | मंदसौर में बीते दिनो रहस्यमयी तरह से हुई कौओं की मौत के मामले में  बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है |  इस बीच मध्यप्रदेश के पशुपालन मंत्री का हाल ये है कि उन्हें चार लाइन की जानकारी भी मीडिया को पढ़कर देना पड़ रही है  |  मंदसौर में   मृत  कौओं में एवियन इन्फ्लुएंजा वायरस पॉजिटिव आया है. |  दरअसल राजस्थान के कुछ जिलो में बर्ड फ्लू की  ख़बरें  सामने आने के बाद अब बर्ड फ्लू एमपी में भी दस्तक दे चुका है. |  प्रदेश के कुछ जिलो के साथ मंदसौर जिले में भी सैकड़ो कौओं की मौत बर्ड फ्लू से होने की पुष्टि हो गई है. | जानकारी के मुताबिक जिले में संदिग्ध रूप से कौएं की मौत का पहला मामला 26 दिसम्बर को सामने आया था |  विभाग के अधिकारी की माने तो जिसके बाद से अब तक देखते ही देखते करीब 150 कौएं दम तोड़ चुके है |  मृतक कौवों में वायरस की पुष्टि होने के बाद मंदसौर जिला कलेक्टर द्वारा नगर पालिका अधिकारी, वन विभाग के अधिकारियो सहित स्वास्थ्य विभाग और पशुपालन विभाग को उचित कार्यवाही के निर्देश दिए गये है |  कौवों की सबसे अधिक मौत शहर के पुराने कलेक्टोरेट कैंपस में हुई है. | ऐसे में जिला प्रशासन अब इस क्षेत्र के एक किलोमीटर के दायरे में सेनीटाईज़ेशन और परिवारों का स्वास्थ्य परिक्षण करवाने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दे चूका है. | बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए  प्रदेश के पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल  मीडिया के सामने आये उन्हें न तो विषय की गंभीरता का ज्ञान था |  न इसके बारे में कोई सटीक जानकारी  |  मंत्री पटेल चार लाइन  भी बिना देखे नहीं बोल पाए  | इनका बायां सुन कर आप खुद अंदाज लगा लेंगे कि इनका विभाग के लिए क्या योगदान रहने वाला है   कई राज्य पक्षियों की महामारी बर्ड फ्लू की चपेट में आ गए हैं  | हरियाणा, हिमाचल, मध्यप्रदेश, राजस्थान और केरल में अब तक 84,775 पक्षियों की मौत हो चुकी है |  इनमें से हिमाचल, मध्य प्रदेश, राजस्थान और केरल में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई है जबकि हरियाणा और गुजरात में पक्षियों के सैंपल जांच के लिए भोपाल भेजे गए हैं | पक्षियों की मौत के बाद छह राज्यों में अलर्ट जारी है  | मध्य प्रदेश में अब तक 200 से ज्यादा पक्षियों की मौत हो चुकी है |  इंदौर, मंदसौर, आगर, खरगोन, उज्जैन, देवास, नीमच और सीहोर में कौए मृत मिले हैं  |  सभी जिलों को अलर्ट किया गया है  | कहीं भी पक्षी मृत मिले तो सैंपल भेजे जाएं |  जहां मृत पक्षियों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिल रही है, वहां पोल्ट्री फॉर्म के भी सैंपल लेने कहा गया है  | मध्य प्रदेश पशुपालन विभाग के संचालक डॉक्टर आरके रोकड़े कहते हैं कि मध्यप्रदेश में राजस्थान के सीमावर्ती हिस्सों से बर्ड फ्लू आया है | हम पूरे प्रदेश में नजर रख रहे हैं |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 January 2021

 Video viral

सीएम का ट्वीट टाइगर अभी तैर रहा है,सतपुड़ा बुला रहा    होशंगाबाद में टाइगर के पानी में तैरते हुए  और पानी से बाहर   निकलने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है |  यह वीडियो सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के चूरना रेंज का बताया जा रहा है |   जिसपर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ट्वीट कर लिखा की  | टाइगर अभी तैर रहा है  | आपको सतपुड़ा के जंगल बुला रहा है  |  टाइगर को पानी में तैरते हुए देखने में अलग ही रोमांच होता है | और इस तरह का वीडियो कौन नहीं देखना चाहेगा |  ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है  | जिसमे एक टाइगर पानी से तैरता हुआ बाहर निकल रहा है |  वीडियो होशंगाबाद के सतपुड़ा टाइगर रिज़र्व के चूरना रेंज का बताया जा रहा है  | टाइगर के इस वीडियो पर सीएम शिवराज ने ट्वीट कर लिखा की  | टाइगर अभी तैर रहा है  |  आप सबको सतपुड़ा के जंगल बुला रहे  हैं  |  आइए, बहुत सारे दिन गुजारिये मध्य प्रदेश में  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 January 2021

 Ram temple construction

जनसहयोग से होगा मंदिर निर्माण   अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए बैढन में एक सभा का आयोजन किया गया  | जहाँ मंदिर निर्माण पर विस्तृत चर्चा हुई और बतया गया कि भव्य राम मंदिर का निर्माण जनसहयोग से किया जाएगा  |  मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम  के भव्य मंदिर निर्माण सहयोग हेतु विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बजरंग दल की संयुक्त  कार्ययोजना  सभा वैढन के बिलौंजी में हुई |  इस कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों गिरीश द्विवेदी  | रामनिवास शाह |  चंदे विश्वकर्मा व शारदा त्रिपाठी  सहित  संत-समाज  और आम लोगों ने भाग लिया |   कार्यक्रम में ऐसा लग रहा था जैसे कि पूरा  शहर हिंदुओं के आस्था का प्रतीक भगवान राम की नगरी अयोध्या में तब्दील हो गया हो |  राम मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए  लोगों ने बढ़ चढ़कर इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 January 2021

 Shivraj Singh Chauhan

शिवराज ,वीडी और बृजेन्द्र की हुई चर्चा   मझगांव एनएमडीसी खदान बंद न हो इसे लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ,सांसद वीडी शर्मा और मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह के बीच चर्चा हुई  |  मुख्यमंत्री ने दोनों नेताओं को आश्वस्त किया कि पन्ना के हित को ध्यान में रखते हुए इसे बंद नहीं होने दिया जाएगा |  मझगंवा स्थित एनएमडीसी खदान  बंद होने को लेकर पन्ना नगर की जनता की चिंता  को  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  संज्ञान लिया  | खजुराहो से सांसद और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा  और पन्ना से   मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह चौहान  के साथ  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने चर्चा की  |  चर्चा के उपरांत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आश्वस्त किया कि पन्ना स्थित एनएमडीसी खदान   बंद नहीं होगी,  इसे निरंतर रखने के सभी आवश्यक पहलुओं पर विचार होगा  | पन्ना स्थित एनएमडीसी की खदान क्षेत्र के लोगों के रोजगार के लिए महत्वपूर्ण जरिया है  | ये प्रदेश की एक मात्र एनएमडीसी हीरा खदान है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 January 2021

  Number one in cleanliness

स्वच्छता के लिए लोगों ने बनाई समिति   सिंगरौली नगर निगम कमिश्नर  आर पी सिंह ने शहर में स्वच्छता का निरीक्षण किया | और लोगों से शहर को स्वच्छ बनाये रखने की अपील की | इसके बाद स्वच्छता बनाये रखने ले लिए लोगों को शपथ भी दिलवाई गई  |  सिंगरौली में  नगर निगम कमिश्नर खुद स्वच्छता को लेकर मानिटरिंग कर रहे हैं  | वे  विभिन्न  क्षेत्रों में जाकर लोगों को स्वच्छता बनाये रखने के लिए  निर्देशित कर रहे हैं | इस दौरान  आरपी सिंह ने  कहा कि  समृद्ध सोसाइटी  बहुत अच्छा कार्य कर रही है |  ऐसा  ही सभी को  कार्य करना चाहिए  | जिससे सिंगरौली  नंबर वन बने |   समृद्धि सोसायटी के सदस्यों  द्वारा  स्वच्छता को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं  | नगर निगम  क्षेत्र में  जहां भी गंदगी का आलम दिखता है  | वहां पर तुरंत समिति के सदस्यों द्वारा साफ सफाई की जाती है | और इसके साथ ही  नगर निगम के स्वच्छता कर्मियों को सूचित किया जाता है |  समिति के सदस्यों द्वारा स्वच्छता के लिए जगह-जगह लोगों को प्रेरित किया जा रहा है |  और स्वच्छता की शपथ दिलाई जा रही है |           

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 January 2021

 Ground dispute

पुलिस ने की आरोपियों की तलाश शुरू की   छतरपुर के नौगांव थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद के चलते एक युवक की  गोली मारकर हत्या कर  दी गई  | जिसके बाद पूरे गाँव में दहशत का माहौल है  |  भदेसर गांव में जमीनी विवाद  में  एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई  |  मृतक युवक कोमल सिंह का अपने मौसेरे भाईयो  से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था |  यही विवाद खूनी रंजिश मे बदल गया  |  आरोपी पक्ष के आधे  दर्जन  से ज्यादा  लोगो ने कोमल सिंह पर हमला कर दिया  | हमले के बाद देशी कट्टे से चली गोली से  कोमल सिंह की जान चली गई | पुलिस ने मृतक पक्ष की रिपोर्ट पर करीब आधे दर्जन से ज्यादा लोगो पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 January 2021

 shapath

सिंधिया खेमे के गोविन्द राजपूत और सिलावट मंत्री बने   बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया  खेमे के  विधायक तुलसीराम सिलावट और गोविंदसिंह राजपूत ने रविवार को मंत्री पद की शपथ ली  | राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने राजभवन में दोनों विधायकों को मंत्रिपद की शपथ दिलवाई  | वर्ष 2018 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतने के बाद कमल नाथ सरकार में दोनों को मंत्री पद मिला था  |  सिलावट और राजपूत कमल नाथ मंत्रिमंडल में मंत्री थे |  मार्च में कांग्रेस सरकार गिरने के बाद शिवराज सरकार बनी  | उसमें भी दोनों मंत्री रहे  |  विधानसभा उपचुनाव से पहले गैर विधायक के रूप में छह माह का कार्यकाल पूरा होने के कारण 21 अक्टूबर को दोनों को मंत्री पद छोड़ना पड़ा था | उपचुनाव में भारी मतों से जीत के बाद से  कयास लगाए जा रहे थे  कि सिंधिया समर्थक गोविन्द राजपूत और तुलसी सिलावट को जल्द मंत्री बनाया जाएगा  |   उपचुनाव से पहले सिलावट शिवराज मंत्रिमंडल में जल संसाधन और राजपूत परिवहन विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं |  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दोनों मंत्रियों को बधाई दी और कहा की जल्दी-जल्दी चुनाव जीत रहे हो, जल्दी-जल्दी मंत्री बन रहे हो  | वर्ष 2018 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतने के बाद कमल नाथ सरकार में  सिलावट और राजपूत को सिंधिया खेमे से  मंत्री पद मिला था | उसके बाद इन सब ने मिलकर कमलनाथ सरकार को गिरा दिया था और शिवराज सरकार में शामिल हो कर मंत्री बन गए थे |  उपचुनाव के बाद अब ये पुनः मंत्री बने हैं |  राज्यपल आनंदी बेन पटेल ने एक संक्षिप्त समारोह में दोनों मंत्रियों को शपथ दिलवाई  |  राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी और कृषि राज्यमंत्री गिर्राज डंडोतिया का इस्तीफा शनिवार को मंजूर कर लिया |   दोनों मंत्रियों ने नवंबर अंत में अपने पदों से इस्तीफे दे दिए थे, जो अब मंजूर किए गए  | दोनों मंत्रियों का शनिवार को ही छह महीने का समय पूरा हो रहा था  |  इमरती देवी ने दूसरी बार एक जुलाई 2020 को शिवराज सरकार में मंत्री पद की शपथ ली थी |  लेकिन उपचुनाव हारने से उनका फिर से मंत्री बनाने का सपना पूरा नहीं हो सका  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 January 2021

 Vishwas Sarang

लोगों ने की मंत्री से अव्यवस्थाओं की शिकायत   कोविड-19  के ताजा हालातों को देखते हुए चिकित्सा शिक्षा मंत्री विशवास सारंग  हमीदिया अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे  | इस दौरान कई लोगों ने अस्पताल की अव्यवस्थाओं की शिकायत मंत्री सारंग से की  | इस सब के बाद सारंग ने अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई और व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्दश अधिकारीयों को दिए  |  भोपाल के हमीदिया अस्पताल के  निरीक्षण के दौरान मरीजों के परिजन ने अव्यवस्थाओं को लेकर   मंत्री विश्वास सारंग से शिकायत की  |  एक मरीज के परिजन ने कहा मेरी पत्नी की हालत इतनी  बिगड़ी की वो  अब  वेन्टीलेटर पर हैं  | शिकायत करने पर यहाँ कोई सुनवाई नहीं होती  |    मामले की गम्भीरता को देखते हुए मंत्री सारंग प्रबन्धन के रवैया पर  नाराज हुए |  मंत्री सारंग ने कहा उपचार को लेकर  कोई समझौता नहीं किया जाएगा  | अगर अब कोई लापरवाही की शिकायत आई तो सम्बंधित व्यक्ति कार्रवाई के लिए तैयार रहे  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  2 January 2021

 Pradhuman Singh Tomar

बजुर्ग ठेले वाले की मदद की मंत्री तोमर ने   गंदगी देखकर नाले में उतरजाने वाले मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एक बार फिर अपने ही अंदाज में नजर आये | इस बार तोमर ने एक ठेला चालक की मदद की और उसके साथ ठेले को धक्का लगाया  |  मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने भले ही पार्टी बदल ली हो लेकिन उनका अंदाज नहीं बदला है  | अब  ग्वालियर में  बुजुर्ग ठेला चालक का सहारा बने नजर आए ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर | ऊर्जा मंत्री ने बुजुर्ग को ठेला चलाते देखा तो उसकी मदद करने खुद साथ साथ ठेला  धकेलने लगे |   साथ ही ठेला चालक रघुवर पाल की वृद्धा पेंशन भी मंत्री ने चालू करवाई और बुजर्ग ठेला चालक को अपनी गाड़ी से उसके घर तक भिजवाया  |  उन्होंने  पैदल घुम कर लोगों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण का आश्वासन भी दिया  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  2 January 2021

 road accident

नए वर्ष का जश्न मनाने पातालकोट गए थे दोस्त   परासिया में एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई  में गिर गया  |  जिससे एक की मौत हो गई और कई घायल हो गए  |  बताया जा रहा ये लोग नए वर्ष का जश्न मानाने   पातालकोट हाय हुए थे  | जहाँ ये हादसा हुआ है  |  परासिया के अंखाबाड़ी  में एक  सड़क हादस हो गया  |  जिसमे एक  वाहन खाई में गिर गया  |  जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई घायल हो गए  | जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है |  जानकारी के अनुसार  नए वर्ष के मौके पर कुछ दोस्त पिकनिक मानाने  गए थे | और वापसी के समय  अचानक अनियंत्रित होकर  वाहन खाई में गिर गया  |  जिसके बाद पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर वाहन को खाई से निकाला  | और घायलों को अस्पताल पहुंचाया |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  2 January 2021

  Shivraj Singh Chauhan

नए साल में सीएम ने निर्धन परिवारों को दीं खुशी   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  नए  साल के मौके पर  इंदौर के पंचशील नगर में रहने वाले दो निर्धन परिवारों के बीच पहुंचे | इन दोनों परिवारों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कई सौगातें दीं  |  सीएम  शिवराज सिंह सबसे पहले एयरपोर्ट के समीप स्थित पंचशील नगर में रहने वाली द्वारकाबाई इंगले के घर पहुंचे | अपने घर पर सीएम चौहान को  देखकर द्वारकाबाई की आंखों से आंसू झलक पड़े |  सीएम ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनके इलाज में कोई परेशानी नहीं आएगी और सारा खर्च शासन वहन करेगा  | पैरालिसिस के चलते द्वारका बाई बिस्तर पर रहने को मजबूर है |  शिवराज सिंह ने  द्वारकाबाई के घर चाय भी पी | इसी कॉलोनी में सीएम चौहान ने दिव्यांग शुभांगी कांबले को लैपटॉप और बैटरी चलित ट्रायसाइकिल प्रदान की  | इसके अलावा गंभीर बीमारी से पीड़ित आदित्य सांवत को आर्थिक मदद दी | यही नहीं कल्याणी दीपाली को पेंशन योजना पत्र दिया और रोजगार के लिए सिलाई मशीन भी दी  | इन सभी निर्धन परिवारों को मदद देने के बाद सीएम चौहान ने कहा कि निर्धन बस्तियों में नये साल का पहला दिन मनाते हुए मुझे बड़ी खुशी हो रही है |  कोरोनाकाल में एक बहन कल्याणी हो गई थी |  उसके जीवनयापन की व्यवस्था की है | अन्य निर्धन लोगों को मदद करने का निर्देश प्रशासन को दिया है |  नए साल में प्रण लिया है कि मैं इस कार्य लगातार आगे बढ़ाता रहूंगा  | लक़वा ग्रस्त द्वारिका बाई के बेटे गोविंदा ने गाना गाकर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का स्वागत किया |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 January 2021

 Safety kit delivery

कड़ाके की ठंड को देखते हुए किट बाटी गई।   कड़ाके की ठण्ड के बीच परासिया नगरपालिका ने  सफाई कर्मचारियों को सेफ्टी किट का  वितरण किया |  ठंड को देखते हुए  यह किट बाटी गई है ताकि सफाई कर्मचारी खुद को इस भीषण सर्दी से बचा सकें  |  परासिया नगर पालिका द्वारा सफाई कर्मचारियों को  सेफ्टी किट  प्रदान की गई है |  सफाई कर्मचारियों के लिए निकाय द्वारा कड़ाके की ठंड को देखते हुए ठंड से बचाव के लिए  स्वेटर व सेफ्टी किट का वितरण किया गया  | मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गेश सिंह ने बताया कि सफाई कर्मचारी भी हमारा एक हिस्सा है  | जिनकी परवाह करना भी हमारा कर्तव्य है इसीलिए इस ठंड को देखते हुए सफाई कर्मचारियों की देखभाल करना भी  हमारा उत्तरदायीयत्व  है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 January 2021

 Accused arrest

हंगामा करने वाले छ युवक गिरफ्तार   होशंगाबाद के कोरी घाट  पर जन्मदिन के नाम पर हथियारों का प्रदर्शन कर हंगामा करने वाले छह युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है  | इन लड़कों ने पार्टी के नाम पर जमकर उत्पात किया था |  इनका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और इन उत्पति युकोन के खिलाफ कार्यवाही की   सालगिरह के जश्न के नाम पर हंगामा करने और हथियारों का प्रदर्शन करने वालों का  सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए महज 2 घंटे के भीतर छह युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की  | पुलिस ने बताया कि युवकों  ने वीडियो दो दिन पुराना होना बताया है |  सभी युवक आदित्य मौर्य नामक युवक का जन्मदिन मनाने पहुंचे थे  |  पूछताछ के बाद सभी आरोपियों आदित्य मौर्य, लकी खान, अमन खान, आयुष मेहरा, अरमान अंसारी और फैज पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जहां से सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है | वहीं पुलिस ने आरोपियों से खिलौना पिस्टल और तलवार भी बरामद कर की है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 January 2021

 Dead body

परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाए आरोप   छतरपुर में एक स्कूल के गार्ड का संदिग्ध हालत में शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई  | गार्ड के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर  ज्यादा काम लेने का आरोप लगाते हुए कार्यवाई की मांग की है  |  चौबे कॉलोनी में  मरिया माता स्कूल में गार्ड का काम करने वाले राजकुमार तिवारी  का  संदिग्ध हालत मे शव मिलने से सनसनी फैल गई  |  जैसे ही सुबह इस बात की सूचना परिजनों को लगी तो तुरंत ही परिजन मरिया माता स्कूल पहुंचे  | और उसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी |  मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि स्कूल प्रबंधन ने मौत की सूचना हमें नहीं दी  | स्कूल प्रबंधक मृतक से   सिक्योरिटी का काम  करवाता था |  सिविल लाइन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गार्ड रूम से मृतक के शव को बाहर निकलवाया  | और पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  31 December 2020

 Tribal festival

शिक्षा, नशे से दूर रहने और एकता का दिया संदेश   परासिया में गोंड़वाना स्टूडेंट्स यूनियन ने वार्षिक आदिवासी महोत्सव मनाया |  जिसमे नगरीय निकाय चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने के साथ पार्टी में एकजुटता बढ़ाने की बात कही गई  |  वार्षिक महोत्सव में अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनिका बट्टी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं |  जिनका स्टूडेंट यूनियन द्वारा  स्वागत किया गया | इस दौरान  मोनिका बट्टी ने  आदिवासी संस्कृति को लेकर समाज को उद्बोधन दिया  | और आदिवासी क्षेत्रों  में सभी को एक होने की बात कही  | इसके साथ  नगरीय निकायों के चुनाव में पार्टी को एक्टिव रहने की बात भी उन्होंने कही  | इस दौरान सभी को  नशे से दूर रहने , शिक्षा से जुड़ने की नसीहत भी दी गई  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  31 December 2020

  Pistol firing

वायरल वीडियो में दिखा हथियारों का प्रदर्शन   होशंगाबाद में कुछ युवकों का एक वीडियों वायरल हुआ है | जिसमें वे जन्मदिन की पार्टी के नाम पर हथियारों का प्रदर्शन कर रहे हैं  |  पुलिस इस मामले की जांच कर रही है |  सोशल मीडिया पर कुछ युवकों द्वारा जन्मदिन मनाने का वीडियो वायरल   हुआ है  | वीडियो में युवक तलवार  लहराते और पिस्टल से फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं |  वीडियो दो दिन पुराना नर्मदा नदी के कोरी घाट का बताया जा रहा है | कोतवाली पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर  इस मामले की जांच शुरू कर दी है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  31 December 2020

 Terrible accident

कई पुलिसकर्मी हुए घायल   सिंगरौली में एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पुलिस वाहन पुल से नीचे गिर गया |  जिससे वाहन  में सवार सभी पुलिसकर्मी घायल  हो गए  |  जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है |  बरगवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर में  पुलिस का वाहन पुल से नीचे गिर गया  |  इस हादसे में पुलिस वाहन में बैठे सभी पुलिसकर्मी व चालक घायल हो गए | जानकारी अनुसार सभी पुलिसकर्मी चितरंगी फायरिंग रेंज जा रहे थे  |  तभी तेज गति से  विपरीत दिशा से आ रहा बाइक सवार पुलिस वाहन के सामने आ गया  | जिसे बचाने के चक्कर में  पुलिस का वाहन पुल से नीचे जा गिरा  |  घटना के बाद  इसकी सूचना  पुलिस को दी गई  | जिसके बाद  तत्काल  डायल 100 और  एंबुलेंस की मदद से  घायलों को उपचार के लिए ले जाया गया  |  इस घटना में सहायक उपनिरीक्षक एल एन द्विवेदी सहित अन्य पुलिसकर्मियों  को गंभीर चोटें आई हैं | जिन्हें इलाज  के लिये नेहरू शताब्दी चिकित्सालय ले जाय गया  |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  30 December 2020

 Vishwas sarang

सारंग :दिग्विजय सिंह आतंकवाद के संरक्षक हैं    चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा की हमारी सरकार हर स्थिति में जनता को सुविधा देने को तैयार है | पहले के मुकाबले अब कोरोना मरीजों में कमी आई है |  इस दौरान सारंग ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा की |  देश में आतंकवाद को संरक्षण देने का कार्य दिग्विजय सिंह करते हैं | विश्वास सारंग ने कहा की  |  ब्रिटेन से वायरस की  नई स्ट्रेंन आई है |  उसका प्रभाव ना पड़े उसके लिए पूरी कोशिश की जा रही है रही है  | कोरोना को लेकर मधयप्रदेश में पूरी व्यवस्था है  | भोपाल समेत पूरे मध्यप्रदेश के लिए अलग-अलग  गाइडलाइन बनाई है | भोपाल में कोई भी सेलिब्रिटी नहीं आ पाएगा | भीड़ पर रोक लगी है |  होटल में जितनी जगह उतने में ही पार्टी करनी होगी | और कोरोना की गाइडलाइन का पालन करना होगा  |  मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर सारंग ने कहा की  |  जिसने भ्रष्टाचार किया है वो बचेगा नहीं  |  जनता का पैसा नेहरू परिवार पर खर्च किये गए हैं |  जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा |  दिग्विजय सिंह को लेकर सारंग ने कहा की |  दिग्विजय के सवालों का जवाब देना जरूरी नहीं है | दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश की स्थिति को बद से बदतर किया है  | देश में अतांक को संरक्षण देने का काम दिग्विजय सिंह करते हैं | राम मंदिर के राशि संग्रहण पर हो रहे पथराव पर उन्होंने कहा की |  राम ओर राम मंदिर को लेकर मधयप्रदेश में जो भी अराजकता फैलाने का काम करेगा  उसे बक्शा नहीं जाएगा  | राम मंदिर बनना इस देश के लिए अभिमान का विषय है |  यह धन संग्रह  नहीं राम मंदिर कार्य सेवा है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  30 December 2020

 Vishwas sarang

सारंग :दिग्विजय सिंह आतंकवाद के संरक्षक हैं    चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा की हमारी सरकार हर स्थिति में जनता को सुविधा देने को तैयार है | पहले के मुकाबले अब कोरोना मरीजों में कमी आई है |  इस दौरान सारंग ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा की |  देश में आतंकवाद को संरक्षण देने का कार्य दिग्विजय सिंह करते हैं | विश्वास सारंग ने कहा की  |  ब्रिटेन से वायरस की  नई स्ट्रेंन आई है |  उसका प्रभाव ना पड़े उसके लिए पूरी कोशिश की जा रही है रही है  | कोरोना को लेकर मधयप्रदेश में पूरी व्यवस्था है  | भोपाल समेत पूरे मध्यप्रदेश के लिए अलग-अलग  गाइडलाइन बनाई है | भोपाल में कोई भी सेलिब्रिटी नहीं आ पाएगा | भीड़ पर रोक लगी है |  होटल में जितनी जगह उतने में ही पार्टी करनी होगी | और कोरोना की गाइडलाइन का पालन करना होगा  |  मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर सारंग ने कहा की  |  जिसने भ्रष्टाचार किया है वो बचेगा नहीं  |  जनता का पैसा नेहरू परिवार पर खर्च किये गए हैं |  जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा |  दिग्विजय सिंह को लेकर सारंग ने कहा की |  दिग्विजय के सवालों का जवाब देना जरूरी नहीं है | दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश की स्थिति को बद से बदतर किया है  | देश में अतांक को संरक्षण देने का काम दिग्विजय सिंह करते हैं | राम मंदिर के राशि संग्रहण पर हो रहे पथराव पर उन्होंने कहा की |  राम ओर राम मंदिर को लेकर मधयप्रदेश में जो भी अराजकता फैलाने का काम करेगा  उसे बक्शा नहीं जाएगा  | राम मंदिर बनना इस देश के लिए अभिमान का विषय है |  यह धन संग्रह  नहीं राम मंदिर कार्य सेवा है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  30 December 2020

 Violence Video Viral

विरोध करने पर परिजन से मारपीट, वीडियो हुआ वायरल   छतरपुर में मारपीट की घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है | जिसमे हैंडपंप पर पानी भरने गई एक युवती के साथ  तीन शराबियों ने बदतमीजी की  ... और विरोध करने पर महिला और महिला के परिवार के साथ ,मारपीट की  |  छतरपुर में महिलायें सुरक्षित नहीं हैं  | मामला   बमनोरा थाना क्षेत्र के बमोरीकला का है  |  जहां पर  जब अहिरवार समाज की युवती हेंडपम्प पर पानी भरने गई थी |  तभी गांव के ही 3 युवक  शराब के नशे में उनके साथ बदतमीजी करने लगे  | और विरोध करने पर उ स के और  परिजनों के साथ जमकर मारपीट कर दी |  जिसके बाद इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ  | पुलिस ने तीन आरोपियों पर मामला दर्ज कर उनकी  तलाश शुरू कर दी है  | घटना में घायल हुए पीड़ितों को  जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  30 December 2020

 Zombies in the car

कार में मिला रिटायर्ड अधिकारी का अधजला शव   छिंदवाड़ा  में सड़क किनारे घुसी कार में रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी राजेश साहू का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई थी |  आला पुलिस अधिकारी  इस मामले की जांच कर रहे हैं | माहुलझिर थाना क्षेत्र के रैनीखेड़ा से झिरपा के बीच सड़क किनारे घुसी कार में रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी राजेश साहू का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई | हालांकि इस मामले में पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं | रिटायर्ड अधिकारी का शव कार में मिला था जो बुरी तरह झुलसा हुआ था   |  सूत्रों की मानें तो पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि कार में शव कैसे व किन कारणों से जला है, जबकि कार पूरी तरह सुरक्षित है |  पुलिस को कार में शव मिलने की जब सूचना मिली थी उसके बाद एसपी विवेक अग्रवाल तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव उइके घटनास्थल पर पहुंचे थे तथा देर रात तक अधिकारी माहुलझिर थाने में मौजूद  रहे  | इस मामले में पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है |   रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी की मौत को लेकर गुत्थी सुलझने की बजाय उलझती जा रही है |  इस मामले में पुलिस ने बताया कि भोपाल में रहने वाले परिजनों को भी नहीं पता था कि वो छिंदवाड़ा के लिए निकले हैं, जिसके बाद पुलिस ने ही शव की शिनाख्त कर परिजनों को इस बारे में जानकारी दी थी| मृतक राजेश साहू के बेटे को भी इस बारे में जानकारी नहीं थी, जबकि शनिवार रात नौ बजे पिता से भी बात हुई थी |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 December 2020

 Narottam Mishra

जहाँ से पत्थर आएंगे ,वहां से पत्थर निकले जाएंगे   एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा पत्थरबाजी तुस्टीकरण का नतीजा है |  इसलिए जहाँ से पत्थर आएंगे वहीँ से पत्थर निकाले जाएंगे  |  मिश्रा ने कहा कांग्रेस में बालपन भरा हुआ है |  नरोत्तम मिश्रा ने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कांग्रेस का बालपन जा नहीं रहा  ... ऊपर से  नीचे तक बालपन है कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष का बालपन अभी गया नहीं  है |  गृहमंत्री मिश्रा ने कहा  जिस घर  से  पत्थर आएंगे, वहीं से तो पत्थर निकाले जाएंगे |  उन्होंने कहा मध्यप्रदेश में अब कानून का राज है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 December 2020

 Just flip over

बस पलटने से दो लोगों  की मौत, 6 घायल   शहडोल में बिलासपुर से इलाहाबाद जा रही  बस अनियंत्रित होकर पलट गई  | . जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई है  और  छह  लोग  गंभीर रूप से घायल हो गए  | जिन्हें शहडोल जिला अस्पताल में भर्ती किया गया  है  |  बस पलटने की जानकारी मिलते ही  जयसिंहनगर थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह परिहार अपने दल बल के साथ मौके पर  पहुंचे | हादसे  में  दो लोगों की मौत हो गई |  कुछ लोगों को मामूली चोटें  भी आई  | जिन्हें मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया  गया | छह गंभीर हैं जिन्हें शहडोल रिफर किया गया | जानकारी के मुताबिक बस छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से इलाहाबाद मजदूर लेकर जा रही थी | थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह परिहार व उनकी टीम ने घायलों को शहडोल के लिए रवाना किया एवं  अन्य मजदूरों  के लिए  पुलिस ने मौके पर ही चाय नाश्ते की भी व्यवस्था  की |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 December 2020

  Keep silent

नरोत्तम मिश्रा :धोखा देने वाले दे रहे हैं धरना   किसान आंदोलन के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ समेत कांग्रेस के विधायकों ने विधानसभा स्थित गांधी प्रतिमा पर मौन धरना दिया |  गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अपनी सरकार रहते किसानों के साथ धोखा देने वाले अब धरना दे रहे हैं  |  मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र के पहले दिन कांग्रेस के सभी विधायक ट्रैक्टर से विधानसभा की ओर कूच करने वाले थे, लेकिन कोरोना महामारी को देखते हुए विधानसभा सत्र स्थगित होने के कारण अब   कांग्रेस विषयकों ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में  विधानसभा में गांधी प्रतिमा पर मौन धरना दिया  | कांग्रेस नेताओं ने कहा केंद्र के कृषि बिल काला कानून हैं और कांग्रेस किसानों के हक़ की लड़ाई लड़ेगी |  कांग्रेस के धरने के बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि किसानों से झूठ बोलकर जीत कर आए और कर्जमाफी ना कर धोखा देने वाले अपने प्रायश्चित के लिए गांधीजी के सामने मौन धरना दे रहे हैं  |  एमपी के बाद पश्चिम बंगाल की जनता मन बना चुकी है कि ममता बनर्जी की भ्रष्ट सरकार को उखाड़  फेंकना है , वैसे भी बंगाल में ममता की नहीं माफिया की सरकार चल रही है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 December 2020

 Protest

पूर्व मंत्री के अवैध निर्माण को नहीं तोड़े जाने पर सवाल     रीवा में  परशुराम आश्रम को तोड़े जाने के बाद अब आस्था के नाम पर राजनीति शुरू हो गई है | लोग सोशल मीडिया से लेकर  सड़कों तक अपना  विरोध दर्ज कर रहे हैं |  वहीँ कांग्रेस पार्टी के ने  भाजपा सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया  | और कहा की आश्रम के ठीक बगल में  पूर्व मंत्री और  विधायक राजेंद्र शुक्ला का वेयरहाउस भी अवैध रूप से संचालित है |  जिसको प्रशासन के द्वारा नहीं गिराया गया है  | यह कार्यवाई द्वेष पूर्वक की गई है |  रीवा के इटौरा बाईपास में स्थित परशुराम आश्रम को तोड़े जाने से आम जनता में प्रशासन और स्थानीय विधायकों के खिलाफ काफी रोष है  |  जनता ने अपने अपने स्तर पर इसका विरोध जताया है | कांग्रेस पार्टी ने रीवा के मुख्य बाजार शिल्पी प्लाजा में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया | और  प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा की यह कार्यवाई द्वेष पूर्ण की गई है | जो की गलत है  | अगर अतिक्रमण के विरुद्ध ही कार्यवाई करनी थी तो आश्रम के ठीक बगल में  विधायक राजेंद्र शुक्ला का वेयरहाउस अवैध रूप से बना हुआ है | उस पर कार्यवाई क्यों नहीं की गई |  कांग्रेस नेताओं ने कहा की ब्राह्मण कुलश्रेष्ठ और हिंदुओं कि आस्था रहे परशुराम भगवान के  आश्रम को गिराकर प्रशासन ने एकतरफा कार्यवाई की है | गौरतलब है की  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा माफियाओं पर कार्रवाई करने को लेकर बीते दिनों आदेश जारी किया गया था | जिसके बाद रीवा जिला प्रशासन सक्रिय हुआ तथा अतिक्रमण के नाम पर परशुराम आश्रम को तोड़ दिया था  | लेकिन अब प्रशासन की इस एकतरफा कार्यवाई के विरोध में जनता ने अपना मत साफ़ कर दिया है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 December 2020

  Existence of ramghat

नही बचा एक बूँद पानी ,चारागाह बना रामघाट   व्यवस्था नहीं सुधारे जाने पर आंदोलन की चेतावनी   अनूपपुर जिले की  पवित्र नगरी और नर्मदा नदी  का उदगम स्थल अमरकंटक  इन दिनों अपने अस्तित्व से जूझ रहा  है |  महीनों पूर्व टूट चुके डैम के कारण मां नर्मदा के उदगम स्थल में मौजूद पानी समाप्त हो चुका है |  रामघाट में शासन और प्रशासन की  अनदेखी के चलते यहाँ पर अब तक कोई कार्यवाई नहीं की गई है |  अमरकंटक में देशभर से श्रद्धालु यहाँ के  कुंड और नालों में स्नान करने आते हैं | रामघाट में जहां एक समय हजारों लीटर पानी से मां नर्मदा का  उदगम स्थल  लबालब दिखाई देता था  | वही यह स्थान अब पूरी तरह सूखा और चारागाह के रूप में दिखाई देने लगा है |  यहाँ आने वाले श्रद्धालु महज सूखे नाले को देखकर लौट  रहे हैं  | कारण जो भी हो लेकिन शासन और प्रशासन ने हमेशा इसकी अनदेखी ही की  | नगर परिषद अमरकंटक में बीते 3 महीने में चार सीएमओ को प्रभार मिल चुका है  | उसके बाद भी ना तो यहाँ सुंदरता दिखाई दे रही है  | और न ही इसकी व्यवस्था ठीक ढंग से की गई |  रामघाट में आज एक बूंद पानी  नहीं बचा है |  जिसको लेकर नगर परिषद अध्यक्ष  प्रभा पनारिया एवं उपाध्यक्ष रामगोपाल द्विवेदी के द्वारा  व्यवस्था सुधरने की मांग की गई है  ..  और कहा गया है की अगर अगर समय रहते मां नर्मदा के पावन धरा  पर ध्यान नहीं दिया गया तो  वह आंदोलन के लिए विवश होंगे  | उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा कलेक्टर से लेकर मुख्यमंत्री तक इस अव्यवस्था को लेकर पत्र दिया गया है |  उसके बाद भी ने इस और  ध्यान नहीं दिया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 December 2020

 k 2 license

मुंबई से बुलाई गई थी बार डांसर, अवैध शराब बरामद बार संचालक विवेक शिवहरे  का लाइसेंस निरस्त   रसूख के चलते नियमो की उड़ाई जा रही थीं धज्जियाँ     भोपाल में प्रशासन और नियमों को ताक  पर रखते हुए कोलार चूना भट्ठी स्थित k 2 क्लब में नाइट पार्टी की गई |   जिसमे नाइट कर्फ्यू के बावजूद पूरी रात  रईसजादे  शराब पीकर मुंबई से बुलाई गई बार डांसरों के साथ नाचते   रहे  | यह पहली बार नहीं है जब  k 2 के बार संचालक विवेक शिवहरे ने प्रशासन के नियमों की धज्जियाँ उड़ाई हैं |  इससे पहले भी प्रशासन के नियमो का मखौल उड़ाते हुए 80 से अधिक मामलों के अपराधी जुबेर मौलाना की जन्मदिन पार्टी मनाई गई थी |  जिसमे कई लडकियाँ और अवैध रूप से शराब पकड़ी गई थी | लेकिन राजनैतिक दबाव    के  दबाव के चलते इसके लाइसेंस को पुनः संचालित कर व्यवसाय करने की अनुमति प्रदान की  गई थी  |  फिलहाल भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने इस पर कार्यवाई करते हुए  बार का लाइसेंस रद्द कर दिया है |  भोपाल में बार संचालकों को प्रशासन और कोरोना के नियमों से कोई फर्क नहीं पड़ता | . बार संचालक अपनी मनमर्जी के मुताबिक़ नियमों को ठेंगा दिखाते हुए क्लब में पार्टी कर रहे हैं  |  तजा मामला भोपाल के चूना भट्टी का है | जहाँ K2 क्लब & लाउंज के संचालक विवेक शिवहरे के बार में रात 1 बजे के बाद भी क्रिसमस पार्टी चलती रही |  पार्टी में हद तो तब हो गई जब रईसजादों के मनोरंजन के लिए मुंबई से बार डांसरों को बुलाया गया |  वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन  ने देर रात  कार्रवाई की | जिसमे बड़ी संख्या में लडके लड़कियों के साथ  बिना बैच नंबर की अवैध शराब भी  बरामद हुई | कार्यवाई के दौरान क्लब में  बैली डांसर डांस करते मिली |  जिसके बाद कलेक्टर अविनाश लवानिया ने मामले को  संज्ञान में  लिया | आबकारी नियमों के विरुद्ध व्यवसाय का संचालन करने  के कारण K2 बार का लाइसेंस निरस्त कर दिया | पूर्व में भी प्रशासन द्वारा इस बार के विरुद्ध कार्यवाही की गई थी |  परंतु राजनीतिक दबाव के चलते इसके लाइसेंस को पुनः संचालित कर व्यवसाय करने की अनुमति प्रदान की  गई थी | गौरतलब है की यह पहली बार नहीं है जब इस क्लब पर कार्यवाई की गई |  K2  बार पर प्रशासन द्वारा पूर्व में भी कार्रवाई की  थी |  जब बार में   आधी रात बाद शहर के कुख्यात अपराधी जुबेर मौलाना द्वारा लड़कियों को नचाया गया था  | परंतु  उस  घटना के बाद भी बार का लाइसेंस पुनः नियमित कर उसे व्यवसाय का  अवसर दिया गया |  इस बार  K2 बार के संचालक  विवेक शिवहरे ने अपनी हदें पार करते हुए  शासकीय कार्य में बाधा डालने का  प्रयास  किया |  जिसके तहत प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उसके  विरुद्ध धारा 353 ,342 तहत मुकदमा दर्ज किया | अब सवाल यह की क्या रसूखदारों और राजनैतिक पकड़ वालों को इस तरह प्रशासन के नियमों का मखौल उड़ाने की आजादी है |  और सवाल यह भी की क्या नियम सिर्फ आम जनता के लिए बने हैं  | बहरहाल इन सब बातों ने एक बात तो तय कर दी है की  | अगर आपके पास पैसा और राजनैतिक पकड़ है तो आपको नियमों की धज्जियाँ उड़ाने का लइसेंसे है | और इन्ही सब का फायदा उठाते हैं ये विवेक शिवहरे जैसे लोग  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 December 2020

 Anti mafia

भू माफियाओं और बदमाशों के कब्जे हटाए   छतरपुर में मुख्यमंत्री  के आदेश पर एन्टी  माफिया अभियान के तहत बडी कारवाई की गई है और कई भूमाफियाओं और बदमाशों के कब्जे हटा कर सरकारी जमीन को मुक्त करवाया गया |  छतरपुर तहसीलदार और पुलिस की संयुक्त कारवाई मे रवि शंकर पार्क के पीछे प्रस्तावित  जजों की कालोनी मे काग्रेंस नेता आबिद सिद्विकी सहित आदतन बदमाश जप्पू मुसलमान सहित आधा दर्जन भू माफियाओं के खिलाफ कारवाई  की गई  और जे सी  बी  मशीन की मदद से  अतिक्रमण तोड़ दिये गये  | जब यह कारवाई की जा रही थी ,तब मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद था  | प्रशासन को जानकारी  थी ,कि सटई रोड़ स्थित होमगार्ड आफिस और रविशंकर पार्क के पीछे बेशकीमती जमीन पर यह भूमाफिया काफी समय से कब्जा जमाये  बैठे हैं  |तहसीलदार का कहना है कि भूमाफियाओं के खिलाफ यह कारवाई जारी रहेगी और उन प्रोपर्टी डीलरो के खिलाफ भी कारवाई की जायेगी जो नियम विरुद्ध प्रोपर्टी बेचने मे लगे है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 December 2020

 Narottam Mishra

शोले मूवी के सिक्के से की कांग्रेस की तुलना   एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने  कहा महात्मा गांधी ने देश की स्वतंत्रता के समय ही कहा था कि कांग्रेस अप्रासंगिक हो गई है | अब  यूपीए के सहयोगी दल ही कांग्रेस के नेतृत्व पर सवाल उठा रहे हैं |  मिश्रा ने कहा कांग्रेस शोले के सिक्के जैसी हो गई है |  जिसमे एक तरफ राहुल गाँधी और दूसरी तरफ सोनिया गाँधी हैं |  गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है |  विधानसभा सत्र को लेकर उन्होंने कहा  आज विधायक कुशवाह जी , कल भी दो विधायकों के पॉजिटिव होने की ख़बर मिली थी |  विधायक , अधिकारी कर्मचारी मिलाकर लगभग 49 लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं  | सावधानियों की आवश्यकता है  |  नगरीय निकाय चुनाव को लेकर उन्होंने कांग्रेस की टिप्पणी पर  कहा  शीशे के घरों में रहने वाले दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं उछालते |  विपक्ष ने स्वयं  अपने कार्यकाल में  समय पर  नगरी निकाय के चुनाव नहीं करवाएं  | चुनाव के नियम - कानून बदल डाले  | विपक्ष ने अपनी 15 महीने की सरकार के दौरान कुछ किया होता तो आज चार्टर की जगह ट्रैक्टर पर बैठकर घड़ियाली आंसू नहीं बहा रहे होते |  सामना  में लिखे लेख पर  उन्होंने कहा - पीएम मोदी और शाह जैसा नेतृत्व कांग्रेस के पास नहीं है |  पहले ओबामा की किताब  में और सब सामना अखबार में..पहले हम कहते थे अब तो ये सब भी कह रहे है.| कांग्रेस के सहयोगी दल कह रहे है| राहुल जी हटते है तो सोनिया गांधी, सोनिया गांधी हटती है राहुल गांधी |  कांग्रेस शोले मूवी के सिक्के जैसी हो गई है .| गांधी जी ने भी कहा था | आजादी के बाद कांग्रेस लगातार अप्रासंगिक होती जा रही है|   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 December 2020

 Narottam Mishra

किसान सम्मान निधि समारोह में नरोत्तम मिश्रा   गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा प्रधानमंत्री सम्मान निधि कार्यक्रम में पहुंचे और सम्बल योजना के हितग्राहियों को राहत राशि के चैकों का वितरण किया |  इससे पहले उन्होंने कन्या पूजन किया  |  प्रदेश के गृह जेल एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा दतिया के वृंदावन धाम में आयोजित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम में पहुँचे  |  और कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई  के चित्र पर माल्यार्पण कर और  कन्या पूजन  कर किया  |   इस दौरान डॉ मिश्रा के द्वारा जनपद पंचायत, दतिया के संबल योजना के तहत 58 हितग्राहियों को एक करोड़ 38 लाख की राहत राशि के चेकों का वितरण किया गया  | आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दिए जा रहे उद्बोधन का लाइव प्रसारण किया गया  | इस दौरान दतिया जिले के कलेक्टर संजय कुमार, सीईओ अतेंद्र सिंह गुर्जर, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र बुधौलिया सहित  बड़ी संख्या में आम लोग  मौजूद  रहे  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 December 2020

 Railway labor union

जोनल कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर की गई नियुक्ति   रेलवे इंस्टी्टयूट जबलपुर में वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ |  समापन कार्यक्रम में  केंद्रीय कार्यसमिति वर्किंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई  | इस दौरान जोनल कार्यकारिणी के चुनाव भी संपन्न् हुए और विभिन्न पदों पर नियुक्ति की गई  |  पश्चिम मध्य रेल मजदूर संघ के जोनल उपाध्यक्ष एवं सहायक सचिव मुख्य शाखा भोपाल अनिरुद्ध सोनी ने  बताया कि  जबलपुर में  आयोजित WCRMS के 10 वे द्विवार्षिक अधिवेशन में विभिन्न पदों मे नियुक्ति की गई है |  जिसमे  अंशु भटनागर को  जोनल उपाध्यक्ष चुना गया  | अंशु भटनागर  इस पद के साथ महिला विंग की जोनल अध्यक्षा और  मुख्य शाखा भोपाल की सचिव है |  जोनल कार्यकारिणी के चुनाव में डॉ आरपी भटनागर को अध्यक्ष तो अशोक शर्मा को महामंत्री की जिम्मेदारी फिर से मिली है  | वहीँ राजेश पांडेय को मंडल अध्यक्ष, आर के यादव  को मंडल सचिव चुना गया | अमित भटनागर व सीएम उपाध्याय को कार्यकारी अध्यक्ष, अनुज तिवारी को कोषाध्यक्ष, सतीश कुमार व सुशील वर्मा को संयुक्त महामंत्री नियुक्त किया गया है |  इसके साथ ही मंडल अध्यक्ष , और मंडल सचिवों की भी नियुक्ति की गई |  इस दौरान रेलवे के निजीकरण को लेकर विरोध भी जताया गया  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 December 2020

 Balloon Safari

पर्यटक आकाश में उड़कर सफर का रोमांच उठा सकेंगे    विश्व प्रसिद्ध बाधंवगढ टाइगर रिजर्व सैलानियों के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है  | वन मंत्री कुंवर विजय शाह ने  बाधंवगढ टाइगर रिजर्व पार्क में बफर से सफर अभियान की  शुरूआत की | इस दौरान कुंवर विजय शाह ने  बफर जोन हाट एयर बैलून में उडान भी भरी  |  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बाधंवगढ स्थित एम पी टी सभागार में आयोजित पर्यटन कैबिनेट की बैठक के दौरान  पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही थी | और इसके माध्यम से  स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने के निर्णय में मुहर लगायी गयी थी  |  एक माह में ही इस निर्णय को अमलीजामा पहनाया गया है  | वन मंत्री कुंवर विजय शाह ने  हाट एयर वैलून में सफारी कर बफर से सफर अभियान की शुरुआत की  | इस दौरान उन्होंने कहा की  कि प्रदेश की पहचान टाइगर स्टेट के लिए है  | यहाँ पर्यटक बडी संख्या में पर्यटन के लिए वर्ष भर आते हैं  | पार्क की विविधता सौंदर्य अव्दितीय है  | पर्यटन सुविधाओं के विस्तार से स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलने के साथ ही जिले में आर्थिक गतिविधिया  बढेगी  | जिसका लाभ व्यापारियों को मिलेगा और विदेशी पर्यटक भी आकर्षित होंगे | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 December 2020

 Vishwas Sarang

आयुर्वेद डिप्लोमा से संस्कृत भाषा को बढ़ावा मिलेगा   किसान आंदोलन को लेकर  कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस और वामपंथी दलों पर कानून को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया  | और कहा ये लोग  बिना किसी मुद्दे के मुद्दा बनाने की कोशिश कर रहे है  |  सारंग ने कहा मोदी सरकार किसानों के हित के लिए कृषि बिल लाई है  |  कृषि बिल के साथ प्रदेश और देश का किसान साथ है  | उन्होंने कहा कांग्रेस और विपक्षी दल बिना मुद्दे को  तूल  देने में लगे हुए हैं  | किसानो में भ्र्म फैलाने का कार्य कर रहे हैं  | इस बीच संस्कृत भाषा में आयुर्वेदिक डिप्लोमा कोर्स शुरू होने को लेकर सारंग ने  कहा की  | यह अच्छा निर्णय है  |   इससे संस्कृत भाषा को बढ़ावा मिलेगा  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 December 2020

 Businessman absconding

व्यापारी फरार, ग्रामीणों ने की थाने में शिकायत   किसानों के नाम पर पूरे देश मे राजनैतिक माहौल गरम है  | लेकिन आज भी किसान ठगी का शिकार बन रहा है |  मामला  होशंगाबाद के सिवनी मालवा के किसानों  का है | जहाँ किसानों  ने अपनी उपज व्यापारी को बेच दी | और व्यापारी उपज लेकर फरार हो गया  |  ग्राम नंदरवाड़ा के लगभग 61 किसानों की उपज  व्यापारी आदित्य राज कोबरा ने खरीदी थी  |  जिसमें मेनका धान 2400 से 2500 रूपए के भाव से खरीदी गई थी | किसानों ने बताया  कि उपज को खरीदने के बाद व्यापारी फरार हो गया  |  जिसकी शिकायत लेकर वे  सिवनी मालवा थाने पहुंचे  |  किसानो ने थाने में   शिकायती आवेदन देते हुए व्यापारी पर मामला दर्ज कर कार्यवाई की मांग की है | बताया जा रहा है पहले  व्यापारी ने नंदरवाड़ा में किराए का मकान लिया था | धीरे धीरे व्यापारी ने किसानों के बीच अपनी साख बनाई  | और किसानों का धान और मक्का खरीदना शुरू कर दिया |   किसानों को विश्वास में लेने के लिए व्यापारी ने किसानों को कुछ रकम दे दी थी |  और बाकी रकम कुछ दिनों बाद देने का कहकर फरार हो गया | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 December 2020

  Parshuram Ashram

कांग्रेश ने बताया इसे धर्म पर हमला परशुराम आश्रम में चला बुलडोजर   रीवा  में   इटावा बाईपास पर स्थित सरकारी जमीन पर बने परशुराम आश्रम को प्रशासन ने हटाने की कार्यवाही की  |  हालांकी मंदिर तोड़े जाने की मुहिम की जानकारी लगते ही आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए |  कांग्रेस पार्टी के नेता सिद्धार्थ तिवारी भी मौके पर पहुंचे उन्होंने शासन पर धर्म विरोधी होने का आरोप लगाया |  प्रशासन ने दो घंटे चले विरोध प्रदर्शन के बाद आखिरकार  परशुराम आश्रम को तोड़कर जमींदोज कर दिया बल्कि उनके कब्जे से तकरीबन 13 डिसमिल जमीन की अतिक्रमण मुक्त करा ली है | आश्रम के महंत स्वामी अखंडानंद महाराज ने शिवराज सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि कि उनके शासनकाल में जिस तरह मंदिरों मठों को उजाड़ा जा रहा है | इसे देखकर यह लगता है कि यहां की सरकार धर्म विरोधी है  |  उन्होंने कहा कि हम साधु संत विश्व कल्याण के लिए पूजा पाठ  और भगवान की सेवा करते हैं |  हमारा कोई वारिस नहीं है ना ही जमीन  का  कोई लालच |  इस मसले पर कांग्रेस नेता एवं लोकसभा प्रत्याशी सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि आश्रम तोड़ने के बजाय अच्छा होता कि इसके लिए ट्रस्ट या समिति का गठन कर दिया गया होता इसके चेयरमैन कलेक्टर होते और स्थानीय पदाधिकारी कर्मचारी होते | काँग्रेस प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता ने भी इस काम को धर्म विरोधी बताया |  कलेक्टर इलैया राजा टी ने बताया कि उक्त मंदिर सरकारी जमीन पर बना हुआ था  |  जबकि आश्रम के नाम पर वहां एक इंची जमीन नहीं है |  हालांकि लोगों  को इसकी  जानकारी दे दी गई है | जमीन को भी सख्ती के साथ खाली करा लिया गया है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 December 2020

  Parshuram Ashram

कांग्रेश ने बताया इसे धर्म पर हमला परशुराम आश्रम में चला बुलडोजर   रीवा  में   इटावा बाईपास पर स्थित सरकारी जमीन पर बने परशुराम आश्रम को प्रशासन ने हटाने की कार्यवाही की  |  हालांकी मंदिर तोड़े जाने की मुहिम की जानकारी लगते ही आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए |  कांग्रेस पार्टी के नेता सिद्धार्थ तिवारी भी मौके पर पहुंचे उन्होंने शासन पर धर्म विरोधी होने का आरोप लगाया |  प्रशासन ने दो घंटे चले विरोध प्रदर्शन के बाद आखिरकार  परशुराम आश्रम को तोड़कर जमींदोज कर दिया बल्कि उनके कब्जे से तकरीबन 13 डिसमिल जमीन की अतिक्रमण मुक्त करा ली है | आश्रम के महंत स्वामी अखंडानंद महाराज ने शिवराज सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि कि उनके शासनकाल में जिस तरह मंदिरों मठों को उजाड़ा जा रहा है | इसे देखकर यह लगता है कि यहां की सरकार धर्म विरोधी है  |  उन्होंने कहा कि हम साधु संत विश्व कल्याण के लिए पूजा पाठ  और भगवान की सेवा करते हैं |  हमारा कोई वारिस नहीं है ना ही जमीन  का  कोई लालच |  इस मसले पर कांग्रेस नेता एवं लोकसभा प्रत्याशी सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि आश्रम तोड़ने के बजाय अच्छा होता कि इसके लिए ट्रस्ट या समिति का गठन कर दिया गया होता इसके चेयरमैन कलेक्टर होते और स्थानीय पदाधिकारी कर्मचारी होते | काँग्रेस प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता ने भी इस काम को धर्म विरोधी बताया |  कलेक्टर इलैया राजा टी ने बताया कि उक्त मंदिर सरकारी जमीन पर बना हुआ था  |  जबकि आश्रम के नाम पर वहां एक इंची जमीन नहीं है |  हालांकि लोगों  को इसकी  जानकारी दे दी गई है | जमीन को भी सख्ती के साथ खाली करा लिया गया है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 December 2020

 Narottam Mishra

कमलनाथ मप्र छोड़कर कहीं की भी राजनीति करें   गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के ट्रैक्टर  लेकर विधानसभा घेराव पर कहा कि जब सरकार थी तब कभी खेत मे नहीं गए |  कांग्रेस  किसानों के नाम पर ढोंग करना बंद कर दे |  उन्होंने कहा ये टुकड़े टुकड़े गैंग किसानो को बरगला रही है  |  नरोत्तम ने किसान दिवस पर सत्याग्रह को लेकर कहा कि सत्य है तो करने में कोई बुराई नहीं  | लेकिन टुकड़े टुकड़े गैंग किसानों को बरगला रही है |  उन्होंने कहा कश्मीर में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी है |  जनता को गुपकार संगठन बिलकुल स्वीकार नहीं है |  बंगाल में हो रही हत्याओं को लेकर उन्होंने ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की |  बंगाल में कानून व्यवस्था नहीं इसलिए हत्या हो रही हैं  | बंगाल में तीन पत्ती की पार्टी है  | और 4 मंत्री नही पहुंचे  | अब धीरे धीरे और कम हों जायेंगे वहां  | मिलावट को लेकर नरोत्तम ने तीखे तेवर दिखाते हुए कहा की |  कोई भी मिलावट जनता के लिए घातक है  | अब मिलावटखोरों की खेर नहीं  | लॉक डाउन में पुलिस और डॉक्टरों के कार्य की सराहना पर उन्होंने  पीएम मोदी की तारीफ की | और कोरोना काल मे धरने को लेकर कांग्रेस नेता जीतू पटवारी और अन्य नेताओं पर केस मामले पर उन्होंने कहा यह न्यायिक मामला है |  न्यायालय फैसला करेगा  | उधर कमलनाथ के प्रदेश से नदारद रहने पर तंज कसते हुए  नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अब वह कहीं की भी राजनीति करें  | बस मध्यप्रदेश की नहीं करेंगे  | पहले मासिक फिर त्रिमासिक , फिर  छमासी और बाद में वार्षिक हो जाएंगे एमपी के लिए  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  23 December 2020

 Neha Bagga

नेहा ने कहा सोशल मीडिया संपर्क का सशक्त माध्यम   भारतीय जनता पार्टी के  प्रदेश भर में प्रशिक्षण अभ्यास वर्ग  का  मंडल स्तर पर  आयोजन किया जा रहा है |  इस मौके पर भाजपा प्रवक्ता नेहा बग्गा ने बताया की सोशल मीडिया के माध्यम से लोग अपनी विचारधारा और कार्यों को समाज के सामने रख सकते हैं  | और यह अपनी बात रखने का सशक्त माध्यम है | बैरासिया में भाजपा ने  नगर मंडल प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम का आयोजन किया  | जिसमे भाजपा प्रवक्ता नेहा बग्गा ने कहा की सोशल मीडिया के माध्यम से समाज के लोगो मे भाजपा की पंच निष्ठाएं पहुंचा सकते है |   जिससे भाजपा की विचारधारा, कार्य और  सरकार की उपलब्धियां बताई जा सकती हैं | , नेहा बग्गा ने कहा सोशल मीडिया संपर्क का सशक्त माध्यम है  | वर्तमान समय  मे सोशल मीडिया संवाद और संपर्क का सशक्त जरिया बनता जा रहा है अत: कार्यकर्ता इस माध्यम का लाभ उठाते हुए लोगों से जुड़ें  | और  संगठन व सरकार की रीति-नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  23 December 2020

  Clean survey

स्वच्छता में निकाय को आगे लाने लोगों से अपील   परासिया नगर पालिका परिषद में कठपुतली नृत्य और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को स्वच्छता की  जानकारी दी गई | इसके साथ ही लोगों से अपील की गई की स्वच्छता सर्वेक्षण में अपना सहयोग देकर  | निकाय को आगे लाने में मदद करें |  नगर पालिका परिषद  द्वारा स्वच्छता को लेकर नगर क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में कठपुतली नृत्य  एवं नुक्कड़ नाटक कराया गया  |  और स्वच्छता  सर्वेक्षण 2021 की जानकारी दी गई  | इस दौरान बताया गया की  स्वच्छता  सर्वेक्षण 2021 में  नागरिकों की  विशेष सहमति अनुसार कार्य किया जाना है  | कोविड-19 की गाइडलाइन को फॉलो करते हुए  और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया |  इस दौरान  निकाय ने नागरिकों से अपील की है की निकाय को स्वच्छ रखने में अपना सहयोग दें | और सर्वेक्षण में पॉजिटिव फीडबैक दे |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  22 December 2020

 Narottam Mishra

कांग्रेस, एसपी के बाद अब ममता के साथ प्रशांत प्रशांत गैर राजनीतिक व्यक्ति, पॉलिटिक्स से दूर रहें     गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए कहा की |   जब जनता खड़ी होती है तब सब पीके फीके पड़ जाते हैं |  उन्होंने कहा प्रशांत किशोर का  बीजेपी की रैलियों में उमड़ रहे जनसैलाब से  व्यथित होना स्वाभाविक है  |  गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर पर तीखा प्रहार करते हुए कहा की  | प्रशांत किशोर जैसे नॉन पॉलिटिक्ल लोग राजनीति के बारे में ज्यादा न बोलें तो बेहतर होगा  |  ये वही पीके हैं, जिन्होंने यूपी में खाट पंचायत करवाकर कांग्रेस की खाट खड़ी कर दी  | और अखिलेश यादव की साइकल पंचर करवा दी थी|  अब ये बंगाल में तृणमूल को भी तिनके की तरह उड़वा देंगे |  गौरतलब है की प्रशांत किशोर ने सोमवार को ट्वीट कर कहा था कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी  | जिसको लेकर नरोत्तम मिश्रा ने प्रशांत किशोर को धैर्य रखने के लिए कहा | उन्होंने कहा है कि बीजेपी बंगाल में 200 से ज्यादा सीटें जीत कर सुशासन लाएगी  |   नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि एमपी में वन्य प्राणी सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं | पहले कभी पश्चिम बंगाल में टाइगर ज्यादा हुआ करते थे | आज हमारे प्रदेश में हैं |   इसी तरह अब हम तेंदुओं की संख्या में भी अव्वल हो गए हैं  |  उन्होने कहा बंगाल की यह धरती क्रांतिकारी सुभाष चंद्र बोस की धरती है | जिन्होंने नारा दिया था कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा | और अब वहां तुम मुझे वोट दो मैं तुम्हे बर्बादी दूंगा चल रहा है  |  पूर्व सीएम कमलनाथ पर भी नरोत्तम ने चुटकी ली और कहा कमलनाथ जी की विदाई तय हो गई है |   जो भी बनेगा उसका बुके भेंट कर  और फूल माला पहनाकर स्वागत करेंगे  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  22 December 2020

 ACCIDENT

ट्राले में पीछे से तेज रफ्तार बस टकरा गई   सागर- दमोह मार्ग पर गढ़ाकोटा के पास मंगलवार को तड़के   बनारस से इंदौर जा रही एक बस ट्रॉले  से टकरा गई  |  इस भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है | बनारस से इंदौर जा रही एक बस  पीछे से ट्रॉले  से टकरा गई  |  प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस की रफ़्तार बहुत ज्यादा थी  | और ड्राइवर आकलन ही नहीं कर पाया और भीषण हादसा हो गया  | इस हादसे में मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई |  वहीं एक दर्जन लोगों को सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए भेजा गया है |   बस बनारस से इंदौर जा रही थी जो गढ़ाकोटा के पास बरखेरा तिगड्डा पर सड़क किनारे खड़े एक ट्राला से टकरा गई  |  हादसे में बनारस से सूरत जा रहे मक्खन यादव सहित दो लोगों की   मौत हुई है | मक्खन यादव के भाई विध्यांचल यादव ने बताया कि वे मजदूरी करने के लिए बनारस से सूरत जा रहे थे  |  रास्ते में अचानक हादस हो गया  | वहीं हादसे में घायल ड्राइवर सहित अन्य दर्जनभर लोगों को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज उपचार के लिए भेजा गया है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  22 December 2020

 Narottam Mishra

सीबीडीटी, चुनाव आयोग की रिपोर्ट जांच के बाद आई है कांग्रेस में वंशवाद जारी, सोनिया, भूरिया के पुत्र उदाहरण   गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा की सीबीडीटी की रिपोर्ट और चुनाव आयोग की रिपोर्ट जांच के बाद आई है |  जिससे ये तय हो गया है की कमलनाथ की विदाई तय है |  कमलनाथ पर जल्द कार्यवाई की जायेगी  | कानून अपना काम करेगा  |  पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को निशाने  पर  लेते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा की उन्होंने पहले ही कहा था की  |  उपचुनाव के बाद चार्टर्ड आएगा और कमलनाथ को लेकर जाएगा |  सीबीडीटी की रिपोर्ट ,अप्रेजल रिपोर्ट और चुनाव आयोग के निर्देशों ने कमलनाथ  की विदाई तय कर दी है |  सीबीडीटी रिपोर्ट और चुनाव आयोग के निर्देश दोनों ही जांच के बाद आए हैं | निश्चित ही कार्यवाही जल्द होगी और तथ्य सामने आएंगे  | कांग्रेस में युवा अध्यक्ष के चुनाव को लेकर उनहोंने कहा कांग्रेस में वंशवाद हावी है  | पहले भी रहा है  आज भी है | दिल्ली में सोनिया और भोपाल में भूरिया  दोनों के चिरंजीवी आपके सामने वंशवाद के  ताजातरीन उदाहरण हैं  | बंगाल को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा की निर्ममता ने बंगाल को बरबाद कर दिया है | बंगाल को कंगाल कर दिया है  | वहां बौद्धिक , आर्थिक और धार्मिक बर्बादी की गई है  | जिसे देखकर मन को पीड़ा हो रही है | लेकिन केंद्रीय गृह मंत्री की रैली में उमड़े जन सैलाब ने सत्ता परिवर्तन के संकेत दे दिए हैं  | भाजपा की सरकार  गांव , गरीब , किसान , महिला और नौजवानों की चिंता करती है  | बाकी दल कहते कुछ और हैं करते कुछ और हैं  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  21 December 2020

  Saint Gadge

नशाखोरी से अपने बच्चों को दूर रखने की शपथ   रजक समाज  ने  अपने आराध्य संत संत गाडगे की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया और शपथ ली कि समाज के लोग अपने बच्चों को  शिक्षित करेंगे और उन्हें नशे से दूर रखेंगे | टीकमगढ़  में रजक समाज के अनुयायियों  ने आराध्य संत |  संत श्री गाडगे जी महाराज की पुण्यतिथि पर  गाडगे महाराज को माल्यार्पण कर एक सभा का आयोजन किया  | जिसमें शहर के विभिन्न समुदाय के गणमान्य लोग इकट्ठे हुए  | जिसमें वरिष्ठ पत्रकार श्रीपाल नायक, भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना, बीजेपी विधायक राकेश गिरी , कांग्रेस  पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष गुड्डू जयसवाल सहित तमाम लोग शामिल थे | इस  दौरान समाज के लोगों ने अपने बच्चों को उच्च शिक्षा देना शराब और नशाखोरी से अपने बच्चों को दूर रखना और सरकार से रजक समाज को पूरे मध्यप्रदेश में अनुसूचित जाति में  शामिल करने  की मांग की  |  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  21 December 2020

  God muffled blanket

पशुपतिनाथ मंदिर के गर्भगृह में लगाए गए हैं हीटर   इन दिनो देशभर के साथ  मध्यप्रदेश मे ठंड अपने तेवर दिखा रही है  | ऐसे में मंदसौर के पशुपतिनाथ भगवान् को कम्बल ओढ़ाया गया है और मंदिर के गर्भ गृह में हीटर लगाए गए हैं |  कड़कड़ाती सर्दी म विश्वप्रसिद्ध अष्ठमुखी भगवान पशुपतिनाथ की प्रतिमा को भी कंबल से  ओढ़ाया गया है और ग्रभग्रह मे हीटर लगाया गया है  |  मंदसोर के बाबा पशुपतिनाथ के भक्त  भगवान को भी ठंड से बचाने के जतन कर रहे है  | प्रतिवर्ष भक्त बाबा पशुपतिनाथ को ठंड के इन दिनो कंबल  ओढ़ते हैं | भगवान को गर्म कंबल उड़ा  कर रखा जाता है ताकि प्रतिमा को भी ठंड ना लगे  |   इस पर मंदीर पुजारी का कहना है कि  भगवान में भी प्राण हैं क्योंकि उनकी प्राण प्रतिष्ठा है| .यही कारण है कि भगवान को भक्त ठंड से बचाने के लिऐ कंबल  ओढ़ाते हैं  ओर हिटर  जलाते   है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  21 December 2020

 Displaced

कंपनी के विरोध में निकाली गई रैली   सिंगरौली में  नए  कोल ब्लॉक के लिए आवंटित एपीएमडीसी , टीएचडीसी कोल माइंस कंपनियों में आए दिन विस्थापन को लेकर  धरना प्रदर्शन हो रहा है | जिसको लेकर अब प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं  | उधर एक बार फिर विस्थापितों ने रैली निकालकर इसका विरोध जताया है |  एनसीएल जयंत खदान के विस्तार के लिए मढौली का विस्थापन अब एनसीएल और जिला प्रशासन की गले की फांस बनता जा रहा है  | विस्थापितों के प्रदर्शन को अब  स्वयंसेवी संस्था, व्यापार मंडल और  आम जनता का भी साथ मिलने लगा है  |  बीते दिनों जयंत खदान में कार्य रोक कर किए गए प्रदर्शन के दौरान  | कलेक्टर  ने हस्तक्षेप कर त्रिपक्षीय वार्ता में एनसीआर प्रबंधन को मुआवजा वितरण एवं पुनर्वास के लिए उचित कदम उठाने के  निर्देश  दिए थे |  जिसके बाद जयंत जी एम  बी  प्रसाद द्वारा विस्थापितों के साथ बैठक भी की गई |  परंतु उसका कोई निराकरण नहीं निकला  | जिसके पश्चात  सैकड़ों की तादाद में लोगों ने एकत्रित होकर बाइक रैली निकाली  | और एनसीएल प्रबंधन के विरुद्ध अपना विरोध जताया| 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  20 December 2020

 Kamal Patel

फिर लगी चौपाल, समर्थन देने बड़ी संख्या में उमड़े किसान   नये कृषि विधेयकों को लेकर किसान नेता एवं मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल द्वारा शुरू किए गए अभियान को व्यापक जन समर्थन मिल रहा है | कृषि मंत्री कमल पटेल ने फिर लगातार  हरदा जिले के गावों में कृषि विधेयकों पर किसान चौपाल लगाकर किसानों को इन विधेयकों के प्रावधानों की जानकारी दी तथा नये कृषि कानून को लेकर चल रही अफवाहों और भ्रम की स्थिति को साफ करते हुए किसानों से किसी के बहकावे में न आने की अपील की |  कृषि मंत्री कमल पटेल की  चौपाल में मौजूद किसानों ने स्वैच्छिक रूप से इन विधेयकों के समर्थन में हाथ उठाकर मोदी सरकार के साथ खड़े होने की बात कही |  नये कृषि विधेयकों को लेकर जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच कृषि मंत्री कमल पटेल द्वारा शुरू किया गया समर्थन जुटाने का अभियान किसानों का सहयोग मिलने से सार्थक हो रहा है |  गृह जिले हरदा के ग्राम धुरगाड़ा और खिरकिया मे आज इस अभियान को फिर कृषि मंत्री कमल पटेल ने पूरे प्रदेश में चलाने का आव्हान किया | जिससे बिचौलियों द्वारा किसानों को उकसाकर किए जा रहे आंदोलन का प्रदेश में कोई असर न हो  | कृषि मंत्री कमल पटेल विधेयकों से मिलने वाले लाभ गिनाकर किसानों से सवाल कर रहे हैं कि विधेयक लाभ वाले हैं या नहीं, किसानों द्वारा कृषि विधेयकों का समर्थन करने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नारे लगा रहे हैं |  मंत्री कमल पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों के कल्याण के लिए प्रभावी कदम उठा रहे हैं जिससे बिचौलियों में हड़कंप मच गया है |   बिचौलिए किसानों को भ्रमित कर उन्हें आंदोलन के लिए उकसा रहे हैं, उन्होंने किसानों से आव्हान करते हुए कहा कि किसान स्वयं चौपाल लगाकर विधेयकों पर चर्चा करें और दूसरे किसानों को भी समर्थन के लिए प्रेरित करें, उन्होंने कहा कि यदि अभी बिल वापस लेना पड़ा तो इसका नुकसान किसानों की भावी पीढियों को भी उठाना पड़ेगा  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  20 December 2020

 Urea guerrilla proceedings

प्रशासन की कार्यवाई ,खाद जब्त कर दुकान सील   छतरपुर में किसान यूरिया खाद ना मिल पाने से परेशान हो रहे हैं  | बताया जा रहा है व्यापारियों की मनमानी के चलते किसानो को मनमर्जी कीमत पर खाद दी जा रही है|  जिस पर प्रशासन ने व्यपारियों की दुकानों पर  छापामार कार्यवाई करते हुए भारी मात्रा में खाद जब्त कर ली है  |  छतरपुर में  यूरिया खाद की किल्लत बनी हुई है  | और किसानों द्वारा लगातार यूरिया खाद की खरीदी में व्यापारियों द्वारा मनमर्जी कीमत पर खाद देने की शिकायतें की जा रही हैं  ... वही छतरपुर की घुवारा में किसानों की शिकायत पर प्रशासन ने खाद दुकानों पर छापामार कार्यवाही की |  जिसमें पाया गया की  खाद व्यवसाई सुखानंद जैन अपनी दुकान में  निर्धारित मूल्य से 50 रुपए से भी अधिक पर बोरी किसानों से वसूल रहे थे |  जिसके बाद प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में यूरिया को जप्त कर लिया  | और दुकान सील  कर दिया | प्रशासन की कार्रवाई से खाद व्यवसाई में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है | वही तहसीलदार ने पंचनामा बनाकर रिपोर्ट कार्रवाई के लिए कलेक्टर को सौंप दी है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  20 December 2020

  Mayor and councilor opinion

कार्यकर्ता विवादों से दूर रहे , मतदाताओं  पर दें ध्यान   सिंगरौली में कांग्रेस संगठन प्रभारी अनिल सिंह चंदेल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निर्देशित करते हुए कहा की  | महापौर और पार्षद  प्रत्याशी के लिए अभी प्रदेश कांग्रेस से कोई पत्र नहीं आया है  | और इसको लेकर किसी  भी विवाद से बचे  |  इसके साथ ही अपने क्षेत्र में मतदाताओं के नाम जुड़वाने का कार्य करें  | कांग्रेस संगठन प्रभारी अनिल सिंह चंदेल ने सभी कांग्रेस पार्टी के नेताओं व पदाधिकारियों को निर्देशित किया है की  |  कोई भी व्यक्ति महापौर व पार्षद प्रत्याशी पद के लिए रायशुमारी न करें   | साथ ही इस संबंध में  कोई भी पदाधिकारी  प्रेस वार्ता  से बचे  | इससे आपस में विवाद पैदा होता है | प्रदेश संगठन से जो पत्र आया है उसमें लिखा है कि शहर व ग्रामीण कांग्रेस के सभी  पदाधिकारी ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं का नाम जुड़वाएं |  प्रदेश कार्यालय से जैसे ही कोई आदेश आएगा  | उसके बाद पार्षद प्रत्याशियों का चयन होगा  | और  कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा नाम घोषित किये जाएंगे |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 December 2020

 Meena Singh statement

मीना सिंह:कांग्रेस को रास नहीं आ रहा देश का विकास   उमरिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किसानो के साथ संवाद को प्रसारित किया गया  | जिसमें  जिला स्तरीय कार्यक्रम में पहुंची आदिम जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा की |  देश और किसानो का विकास कांग्रेस को पसंद नहीं आ रहा है |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के किसानों के साथ संवाद किया  | जिसका प्रसारण पूरे प्रदेश के जिला व ब्लॉक मुख्यालयों में किया गया  |  उमरिया में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश की कैबिनेट मंत्री  मीना सिंह सम्मिलित हुई  |  और  किसानों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित  किया  | इस दौरान  मीना सिंह ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में किसानों को समृद्ध बनाने की बात दोहराई | . और  विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस को देश का विकास रास नहीं आ रहा है | कांग्रेस जनहितैषी योजनाओ का विरोध करती है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 December 2020

 Tiger Death

बाघ की मौत के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार   मध्यप्रदेश में एक और व्यस्क बाघ मारा गया है| . खेत में फैलाये गए करंट से इस नर बाघ की मौत  हुई है | इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है | मध्य प्रदेश के सिवनी दक्षिण सामान्य वनमंडल के खवासा परिक्षेत्र अंतर्गत एक वयस्क नर बाघ का शव मिला |  जिसकी मौत खेत में फैलाए गए बिजली के तार की चपेट में आने से हुई है  | पोस्टमार्टम के बाद वन अधिकारियों ने इस  मामले का खुलासा किया |   मिथलेश भलावी  ने खेत में लगी फसल की सुरक्षा के लिए बिजली के तार बिछाए थे  | जिसकी चपेट में आने से नर बाघ की मौत हो गई  |  बाद में  आरोपी  ने अन्य साथियों की मदद से मृत नर बाघ के शव को पाटन बीट के पिंडरई  में ले जाकर फेंक दिया |  इस मामले में वन विभाग ने  आरोपी  मिथलेश भलावी को गिरफ्तार  किया है  |  करंट की चपेट में आकर मृत हुए बाघ की उम्र करीब 3 साल के आसपास बताई गई है | एक पखवाड़े के भीतर जिले में दो बाघों का शिकार हो गया है |  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 December 2020

  Vikrant Bhuria

विक्रांत भूरिया को सबसे ज्यादा  40,850 वोट मिले     मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के संगठन चुनाव के नतीजे शुक्रवार को घोषित  किये गए |  जिसमें विक्रांत भूरिया को प्रदेश युवा कांग्रेस का नया अध्यक्ष चुन लिया गया है  |  उन्हें कुल 40,850 मत मिले हैं  |  वही दूसरे नंबर 20,430 मतों के साथ संजय सिंह यादव रहे हैं |  मध्यप्रदेश  युवा कांग्रेस में संगठन चुनाव के लिए 10, 11 और 12 दिसंबर को ऑनलाइन वोटिंग हुई थी  | इसमें 1,11000 से अधिक सदस्यों ने मतदान किया था  |  मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए कुल नौ उम्मीदवार मैदान में थे |  मुख्य मुकाबला विक्रांत भूरिया और संजय सिंह यादव के बीच ही माना जा रहा था, जिसमें विक्रांत भूरिया भारी पड़े  |  विक्रांत भूरिया को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का भी समर्थन हासिल था |  विक्रांत पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कांतिलाल भूरिया के पुत्र हैं  |  वहीं, संजय सिंह यादव पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव के भतीजे हैं  | उन्हें पूर्व मंत्री जीतू पटवारी और अब तक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहे विधायक कुणाल चौधरी का समर्थन हासिल था | तीसरे स्थान पर रहे अजीत बोरासी हाल ही में सांवेर विधानसभा से कांग्रेस की टिकट पर उपचुनाव लड़े प्रेमचंद गुड्डू के पुत्र हैं | भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विपिन वानखेड़े भी युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में थे  | हालांकि, उन्होंने अपना समर्थन प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी को दे दिया था, जिन्हें 9827 मत मिले  |  वहीं, विपिन वानखेड़े को 1,988 वोट प्राप्त हुए हैं | अब संगठन में चार उपाध्यक्ष अजीत बोरासी, संजय सिंह यादव, महिला कोटे से प्रतिमा मुद्गल और विपिन वानखेड़े होंगे |  वहीं, अंकित ढोली जावेद मोहम्मद,क्षमोना कौरव, सिद्धार्थ कुशवाहा, वंदना बेन और विवेक त्रिपाठी सचिव होंगे |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 December 2020

 Electric water problem

नेताओं और प्रशासन ने नहीं दिया कभी ध्यान   सिंगरौली के चितरंगी में लोग बिजली , पानी और रोड की समस्या से परेशान हो चुके हैं  |  ग्रामीणों का कहना है की आजादी के इतने वर्षों बाद भी गाँव का विकास नहीं किया गया | नेताओं ने सिर्फ यहाँ वादे किये  |  उन्हें पूरा नहीं किया   |  चितरंगी तहसील अंतर्गत आमा पड़री के निवासी बिजली पानी एवं रोड की समस्या से आज भी परेशान हो रहे  है |  ग्रामीणों का कहना है कि रोड की समस्या से आने जाने में बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है | बरसात के समय में तो पैदल चलना मुश्किल हो जाता है | अगर कोई बीमार हो जाए तो मरीज को हास्पिटल पहुंचाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है |  ग्रामीणों ने आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम से लेकर कलेक्टर ग्राम पंचायत तक लिखित आवेदन दिए  | पर आज तक बिजली. पानी एवं रोड की  समस्या से निजात नहीं मिल सकी | वहीँ पुल का निर्माण भी नहीं किया गया है |  सरकार बीजेपी की हो या काग्रेस की चुनाव के समय नेता आते हैं  | तमाम वादे करते  हैं  | पर चुनाव जीतने  के बाद सारे वादे भूल  जाते हैं  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 December 2020

 Narottam Mishra

प्यादों के नाम सामने,सरगना भी बचेगा नहीं   गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा सी बी डी टी और चुनाव आयोग की रिपोर में अभी प्यादों के नाम सामने आये हैं  | एमपी में कानून का राज है यहाँ न प्यादे बचेंगे और न उनका सरगना  |  गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने स्पष्ट किया कि कमलनाथ के राज में करप्शन के मामले में जिनके भी नाम सामने आये हैं उनके खिलाफ  कार्रवाई में कोई संसय नहीं है, सी बी डी टी और चुनाव आयोग की रिपोर्ट आ गयी है |  एमपी में कानून का राज है, सामने जो दिख रहे हैं वो बस प्यादे हैं सरगना भी नहीं बचेंगे  |  दोषी कोई भी हो कार्रवाई होगी , कांग्रेस कितना भी ट्विस्ट करे इससे फर्क नहीं पड़ेगा  | उन्होंने कहा 28 को रिपोर्ट के बाद कमलनाथ का सन्यास वाला  बयान सामने आया   हम कहते थे वल्लभ भवन दलालों के अड्डा बन गया है  | ये  साबित हो गया  |  कमलनाथ सदी के  सबसे  भृष्ट सीएम हैं, साबित  होंगे  |  मिश्रा ने कांग्रेस के उपवास पर तंज किया और कहा इन ने इतना खाया है कि अब उपवास की डाइटिंग करनी पड़ रही है  | उन्होंने बंगाल  में चुनाव समिति सदस्य बनाए जाने पर हाईकमान का आभार  जताया |  और कहा कांग्रेस का कॉन्फिडेंस जमीन पर आयेगा, उपचुनाव में क्या  हश्र  हुआ सबने देखा है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 December 2020

  Kamal Patel

कमलनाथ पर भी हो आपराधिक कार्रवाई नैतिकता के आधार पर नेता प्रतिपक्ष का पद छोड़ें   चुनाव आयोग द्वारा एमपी के  तीन सीनियर आईपीएस अफ़सरों पर भ्रष्टाचार का केस दर्ज करने के निर्देश दिए जाने पर कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री कमल पटेल ने  पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को इस पूरे गोरखधंधे का सरगना बताते हुए उनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करने की मांग की है  |  कमल पटेल ने कहा इस मामले में कमलनाथ पर आपराधिक मामला दर्ज हो और उनसे पूछताछ हो तो सारी सच्चाई सामने आ जाएगी  |  कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान इंकम टेक्स विभाग ने अवैध वसूली की शिकायत पर तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ से जुड़े लोगों के 52 ठिकानों पर के छापे मारे थे  |  कमल पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ, उनकी कंपनी  उनके  सलाहकार आरके मिगलानी,  अश्विनी शर्मा और भांजे रितुल पुरी ने प्रदेश में माफिया और अवैध निर्माण करने वालों से जमकर वसूली की और पैसा हवाला के माध्यम से  कांग्रेस कार्यालय और प्रत्याशियों के खाते में डाले  |  आयकर विभाग ने अपनी जांच में इस मामले की पुष्टि कर रिपोर्ट चुनाव आयोग को सौंप दी इसके बाद आर्थिक अपराध ब्यूरो में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं   |  कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि कमलनाथ को नैतिकता के आधार पर नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा देकर प्रदेश की जनता से माफी मांगना चाहिए | कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि इस पूरे गोरखधंधे के सरगना कमलनाथ हैं इसलिए उनके खिलाफ भी आपराधिक कार्रवाई होना चाहिए  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 December 2020

 Narottam Mishra

कांग्रेस का रास्ता बनवास की ओर , ममता डूबता जहाज   गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा प्रदेश में नक्सली और सिमी के नेटवर्क को ध्वस्त किया जाएगा  |  और वे बालाघाट में जवानो का  हौसला बढ़ाएंगे | इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा की  |  ये डूबता जहाज हैं  | इनपर कोई सवार नहीं होना चाहता  |  नरोत्तम मिश्रा ने पीएम मोदी पर भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कहा की  | उन्होंने यह बयान हास्य के लिए दिया है  | जो की उनका अंदाज है | उन्होंने बालाघाट में नक्सली और सिमी के आतंक को ख़त्म करने की बात कही  |  इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल में ममता की सरकार में  मची  भगदड़ को लेकर कहा की | चुनाव आते आते वहां से अभी कई लोग भाजपा में आएंगे | कोई भीकांग्रेस और ममता के डूबते जहाज में नहीं बैठना चाहेगा | जीत भाजपा की होगी  | कांग्रेस का हर रास्ता बनवास की ओर ही जाता है | चाहे वह किसी भी रस्ते पर जाए  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 December 2020

  Sandalwood theft

CM के ओएसडी के घर के सामने से चन्दन की लकड़ी चोरी   भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ओएसडी मकरंद देउस्कर के घर सामने से  चंदन की लकड़ी की चोरी का मामला   सामने आया है | चन्दन के पेड़ काटे जाने और चोरी होने के बाद हबीबगंज पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान   खड़े  हो गए हैं   |  भोपाल में चोर किस कदर बेख़ौफ़ हैं इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है की |  भोपाल में सबसे सुरक्षित जगह  मानी जाने वाली चार इमली  ही अब सुरक्षित नहीं रही  |  कहने को तो यहाँ मंत्री , अफसर और अधिकारियों के घर बने हुए हैं  | लेकिन  चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं की चोर अब यहाँ से चन्दन के पेड़ की चोरी कर रहे हैं  |  ताजा मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के ओएसडी  मकरंद देउस्कर के घर के सामने लगे  चंदन के पेड़ को चोर चोरी कर ले गए  | जिसके बाद अब हबीबगंज पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था  पर सवाल उठ रहे हैं  | बताया जा रहा है की जब पेड़ कटे जा रहे थे तब कोई  गश्त  नही हुई थी | . यह पहला मामला नहीं  | इससे पहले भी  एक adj रैंक के अधिकारी के घर भी  लाखों की चोरी हो चुकी है  | वो मामला भी अब तक नही सुलझा पाया है | अब सवाल यह है की जब राजधानी भोपाल  का  पॉश इलाका ही सुरक्षित नहीं है तो दूसरे जिलों का क्या होता होगा | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 December 2020

 Kamal Patel

गाड़ी मालिक और अफसरों पर भी कार्रवाई की जाएगी   नर्मदा में लगातार हो रहे रेत अवैध उत्खनन को लेकर कृषि मंत्री कमल पटेल ने सख्त तेवर दिखाते हुए कहा की  | अवैध उत्खनन करने वालों पर हत्या  के प्रयास का मामला दर्ज किया जाएगा  |  और अवैध रेत परिवहन में लगे ओवरलोड डंपरों को जब्त कर कठोर कार्यवाई की जायेगी |  इसके साथ ही गाड़ी मालिक और  अवैध खनन की सूचना को अनदेखा करने और छिपाने वाले अफसरों पर भी कार्रवाई की जाएगी   कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री कमल पटेल अवैध खनन की शिकायत मिलते ही  जिला प्रशासन को निर्देशित करने के साथ ही कार्रवाई का ब्यौरा भी ले रहे हैं  |  सिवनी मालवा और नर्मदा बेल्ट में  अवैध खनन की जानकारी मिलते ही कमल पटेल ने प्रशासन के अधिकारीयों को  दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मशीन जब्त करने के निर्देश दिए  | कमल पटेल ने बताया कि जबलपुर जिले की तहसील शहपुरा में बेलखेड़ी घाट  पर अवैध रेत खनन की खबर मिली थी  | लेकिन मौके पर गये अमले ने बताया कि वहाँ कुछ नहीं मिला  | जब उन पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए तब वहां से मशीन जब्त की गई  | उन्होंने  कहा  नर्मदा हमारी आस्था का केंद्र है  |  इसमें अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा  | ऐसे तत्वों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया जाएगा  | कमल पटेल ने कहा कि डंपरों को पकड़ कर ड्रायवर पर कार्रवाई की जाती है |   जबकि वह तो नौकरी कर रहे हैं |  उन्होंने डंपर मालिक पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं  |  जिससे ओवरलोड के साथ रेत के अवैध परिवहन पर अंकुश लग सकेगा |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 December 2020

 Fire pit fair

आस्था से हार जाती है अग्नि की तपन   ये खबर आस्था से जुडी हुई है आप इसे अन्धविश्वास भी कह सकते हैं | सागर के सिलारी में में अग्निकुंड मेले का आयोजन किया जाता है जहाँ मनोकामना पूरी होने पर श्रद्धालु नंगे पैर अग्निकुंड से निकलते हैं |  आस्था के सामने हर दुःख दर्द छोटा साबित हो जाता है और  | आस्था सदैव विजयी होती है  | सागर जिले के देवरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिलारी  में आस्था को समर्पित  दो दिवसीय अग्निकुण्ड मेले का आयोजन होता है  | जहाँ मनोकामना पूर्ण होने पर श्रद्धालु  नंगे पैर अग्निकुण्ड से निकलते है  | अगहन माह की अमावस्या पर  अग्निकुंड मेले का आयोजन होता है  | पंडित राजेश शास्त्री ने बताया कि यह मेला निरन्तर 21 वर्षों से भरा जा रहा है लोग अपनी मन्नत मांगते हैं   |  मन्नत पूरी होने पर अंगारों में से नंगे पैर निकलते हैं |  सिलारी  में श्री देव हनुमान मंदिर में स्वयं सिद्ध प्रतिमा है |   लगभग 20 वर्ष पहले राजाराम पटेल मंदिर में सोए हुए थे अखंड रामायण का पाठ चल रहा था तभी हनुमान जी महाराज का स्वप्न राजाराम पटेल को आया और हनुमान जी ने कहा   अग्निकुंड में से निकलो तुम्हारी मनोकामना पूर्ण होगी  |  तब  राजाराम पटेल  अग्नि जलाकर   रात में ही अग्नि में से  निकले जिससे वह जले नहीं  | तब से यह अग्निकुंड मेला शुरू हुआ | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  16 December 2020

  CM Helpline

एसपी ने सुनी समस्या , शिकायतों का किया निराकरण   सिंगरौली में सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया  |  और  लोगों की शिकायतों का निराकरण कराया गया  | इस मौके पर पुलिस अधिकारी मौजूद रहे |  पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह द्वारा  पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया  |  इसमें  शहर के सीएसपी देवेश पाठक   , एसडीओपी सहित  विभिन्न थानों के थाना प्रभारी  और  पुलिस के कर्मचारी मौजूद  रहे |  पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शिविर में    85  शिकायत कर्ताओं ने भाग लिया  |  जिस पर  तत्काल ही 35 शिकायत कर्ताओं का निराकरण करा दिया गया  है  | और  बाकी शिकायतों का भी निराकरण करा दिया जाएगा  |   उन्होंने बताया की  थानों में लोग अपनी  शिकायतों से संतुष्ट नहीं हो पाते  | इसलिए सभी को बुलवाया गया था  |   | उन्होंने  खुद शिकायतें  सुनी और उनका निराकरण किया  |                                                

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  16 December 2020

  Bhangra in hospital

बच्चे को देख  भर्ती 38 मरीज भी नाच उठे   एक दो साल का बच्चा कोरोना वार्ड में भंगड़ा करते नजर आया तो लगा | कोरोना को मात यहीं मिलेगी  | कोरोना यहीं से हारेगा |  बच्चे के साथ कई और कोरोना से संक्रमित मरीज भी वार्ड में नाचते नजर आये  |  ये है दो साल का  कोरोना संक्रमित मिहिर डागा | ये बच्चा  अभी  ढंग से चल भी नहीं पाता है | लेकिन कोरोना संक्रमण के वाबजूद ये अपनी ही मस्ती में रहता है | भोपल के होशंगाबाद रोड पर बने नोबल अस्पताल में   मिहिर और उसकी मां माधुरी  भर्ती हैं और अपना इलाज करवा रहे हैं | मंगलवार को जब अस्पताल में भांगड़े की धुन बजी तो मिहिर थिरक उठा  |  उसे देख यहां भर्ती 38 कोरोना मरीज भी इस मासूम के साथ नाचने लगे  | कुछ देर में ही कोरोना का खौफ ख़त्म हो गया | कोरोना वार्ड में हौंसले के सामने कोरोना हारता नजर आ रहा है  |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  16 December 2020

 Private school picket

मांगे नहीं माने जाने पर सीएम बंगले का होगा घेराव   टीकमगढ़ में लंबे समय से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन  शुरू कर दिया है |  एसोसिएशन का कहना है की पिछले कई महीनो से स्कूल बंद होने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है  |  सरकार उनकी मदद करे ताकि वे अपना परिवार चला सके | प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश खरे ने बताया कि शिक्षा  विभाग ने 2 साल का आरटीई भुगतान नहीं किया है  | लगभग 9 महीने से स्कूल बंद होने से कई स्कूल संचालकों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है  | और कई  लोगों ने इसके चलते आत्महत्या कर ली है | हमारी मुख्य मांग है की सभी प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों को एक आर्थिक पैकेज दिया जाए  |  आरटीई का भुगतान तुरंत हो |  साथ ही  सरकारी स्कूलों में बिना पीसी एडमिशन नहीं दिया जाए  |  यदि शासन प्रशासन उनकी मांग नहीं मानता तो भोपाल में सभी संचालक मुख्यमंत्री बंगले का घेराव करेंगे  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  16 December 2020

 Kamal Nath

कार्यकर्ता सम्मेलन में खाली रही कुर्सियां    पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जादू अपने ही कार्यकर्ताओं पर नहीं चल रहा  |  जब कमलनाथ और उनके संसद बेटे नकुल नाथ एक कार्यकर्त्ता सम्मलेन में पहुंचे तो वहां  | कार्यकर्ताओं के बैठने की कुर्सियां खाली नजर आई  |  परासिया के इको सेंटर में कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ व सांसद नकुलनाथ पहुंचे  | जहाँ कार्यकर्ता नदारद थे और कुर्सियां खाली नजर आई  |  यह सम्मलेन नगरपालिका चुनाव को देखते हुए रखा गया था | इस सम्मलेन में कमल नाथ ने कार्यकर्ताओं को एक जुट होने और मजबूत करने की बात कही  | सम्मलेन में एक बार फिर दोहराया गया की  मध्यप्रदेश में दोबारा सरकार कमलनाथ की आएगी  | कमलनाथ ने भाजपा पर आरोप लगाया की |  कांग्रेस की सरकार गिराने में सौदेबाजी की गई हैं  | वंही नाथ ने कहा की नगरपालिका व पंचायत के चुनाव  मजबूती से लड़े जायेंगे  | नगरीय निकायों के चुनावों में नए चेहरे व युवाओं को मौका दिया जायेगा  | साथ ही छिंदवाड़ा में विकास की गाथा सुना कर  हमेशा की तरह कार्यकर्ताओ का  मनोबल बढ़ाने का प्रयास किया गया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 December 2020

 Act on adulterants

मिलावटी तेल बनाने वाली फैक्ट्री पर मारा छापा      सेहत के संग खिलवाड़ करने वाले मिलावट खोरों के खिलाफ प्रशासन सख्त हो चूका हैं | ऐसी ही एक फैक्ट्री पर छापा मार कार्यवाही हुई जिसमे कई नमी ब्रांड के रैपर लगा कर मिलावटी तेल की पैकिंग की जा रही थी | मौके पर तेल के सैम्पल लिए गए हैं |  छतरपुर के कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने मिलावट खोरो के खिलाफ कड़ी कारवाई की हैं |  कलेक्टर ने खुद जाकर नौगांव रोड़ स्थित शैलेश साहू खाध तेल की फैक्ट्री पर छापा मारा और भारी मात्रा मे खाध तेल बरामद किया गया  |  इस तेल फैक्ट्री में गंदगी के बीच तेल की पैकिंग की जा रही थी,फैक्ट्री से कई नामी ब्रांड के रेंपर भी जप्त किये है  |  कलेक्टर को आंशका है कि इस तेल फैक्ट्री मे मिलावट करके तेल बाजार मे सप्लाई किया जाता था  |  इसलिए कलेक्टर ने मौके से  तेल की सेंम्पिल भी जप्त किये हैं |  इस गोदाम कई और खाध सामग्री भी मिला है ,जिसे प्रशासन ने जप्त कर लिया है ,और तेल फैक्टरी को आगामी कारवाई तक सील कर दिया है  |  कलेक्टर ने कहा कि मिलावटखोरों पर उनकी कार्यवाही इसी तरह जारी रहेगी |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 December 2020

 Pradhumann Singh Lodhi

कार्यक्रम में मंच पर सोते नजर आये विधायक   चुनाव क्या निपटे विधायक जी फुर्सत में आ गए  |  नए -  नए भाजपा में शामिल हुए विधायक जी मंच पर चलते कार्यक्रम में ही सो गए  | वे जब सो रहे थे | उस वक्त मंच पर उच्च शिक्षा मंत्री का भाषण चल रहा था |  फिर क्या था नींद में झोके लेते विधायक जी कैमरे में कैद हो गए  | और सोशल मिडिया में विधायक जी के नींद के चर्चे आम हो गए  |  तस्वीरों में नजर आ रहे नेता जी छतरपुर बड़ामलहरा से बीजेपी विधायक प्रधुमन्न सिंह लोधी हैं  |  इनकी यह वीडियो  शोशल मीडिया पर जम कर वायरल हो रहा है |  दरअसल वह एक कार्यक्रम में सोते हुए दिखाई दे रहे है  | यह वीडियो उस वक्त के है जब आडोटोरियम हॉल में गणेश प्रसाद मिश्रा स्मृति कार्यक्रम चल रहा था  |  और उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव मंच से बोल रहे थे  |  तब बड़ामलहरा विधायक कार्यक्रम में सोते हुए नजर आ रहे है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 December 2020

 Tarachand Bavaria charge

कांग्रेस पर लगाया  दलाली का आरोप   परासिया में भाजपा ने  कांग्रेस पर आरोप लगाया कि  कांग्रेस किसान के बीच में भ्रम फैलाने का काम कर रही है  | बीजेपी ने किसान बिल को किसानों और कृषि क्षेत्र के हित में बताया |  परासिया भाजपा कार्यलय में पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया ने कांग्रेस के ऊपर भृम फैलाने का आरोप लगाया व कांग्रेस को दलाली करने  वाली पार्टी बताया  |  बावरिया ने कहा मोदी सरकार हमेशा की तरह देश हित व किसानों के पक्ष में है |  पर दूसरे राजनीति दल सिर्फ भृम फैलाने में लगे हैं |  जैसे शाहीन बाघ में caa  को लेकर भृम फैलाया गया था  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  14 December 2020

 Narottam Mishra

कमलनाथ सिख किसान आंदोलन में क्यों नहीं जा रहे कांग्रेस किसानों से  कर्जमाफी जैसा झूठ बोलती है     गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सिख दंगों में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की भूमिका पर सवाल उठाया  और कहा कमलनाथ सिख किसान आंदोलन में क्यों नहीं जा रहे, क्या सिख दंगे का कुछ है |  उन्होंने कहा कांग्रेस हमेशा किसानों से झूठ बोलती है  |  गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा  भाजपा हमेशा किसानों की बात  करती  हैं उनके बीच  जाती  हैं, कांग्रेस किसानों से कर्जमाफी जैसा  झूठ बोलती है |  मिश्रा ने कहा  कमलनाथ सिख किसान आंदोलन में क्यों नहीं जा रहे, क्या सिख दंगे का कुछ है  | कांग्रेस विधायक- बाबूलाल जंडेल के बयान पर कहा कमलनाथ के नेतृत्व पर उंगली उठ रही है, मेने पहले कहा था चुनाव के बाद वो नहीं मिलेंगे  | कांग्रेस कुछ भी करले , डूबता जहाज है कांग्रेस , देश मे सभी जगह कांग्रेस डिक्लाइन हो रही है, हैदराबाद में उनके पास दो सीट थी और दो बचा पाए इसलिए राहुल गान्धी बधाई के पात्र हैं, इनकी कोई भी रणनीति और किसी को भी ज़िम्मेदारी देना काम नहीं आने वाला |  कान्हा में नक्सली गतिविधियों पर कहा- ऐंटी नक्सल मुहिम 15 साल चली, 15 साल में नक्सली घुस नहीं सके , कमलनाथ सरकार ने ढील दी, में खुद डीजीपी के साथ बालाघाट जा रहा हूँ, एमपी में किसी भी नक्सली, डकैत गैंग को पनपने नहीं देंगे | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  14 December 2020

 BJP training program

पार्टी और देशहित में काम करने के निर्देश   छिंदवाड़ा में भारतीय जनता पार्टी ने  दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया  | वर्ग में कार्यकर्ताओं  से पार्टी और देशहित में काम करने  की बात कही गई  |  छिंदवाड़ा जिले में भाजपा के   अध्यक्ष विवेक बंटी साहू   के निर्देशानुसार भाजपा ग्रामीण मंडल पगारा में प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया  | वर्ग कार्यक्रम में  सत्र का शुभारंभ उत्तम ठाकुर  ने किया  | ठाकुर ने प्रदेश भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर व्याख्यान  दिया  | द्वितीय सत्र में   शंकर सेन  ने  'भाजपा एवं हमारा दायित्व' विषय पर व्याख्यान  दिया  और सभी कार्यकर्त को पार्टी  और  देश हित मे कार्य करने को समझाया  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  14 December 2020

  Fortune rice

नए कृषि कानून के कारण  हुई तत्काल कार्यवाही प्रशासन ने लिया  किसानों के हित में बड़ा फैसला   किसानों से अनुबंध के बावजूद फॉर्चून राईस   द्वारा धान नही खरीदी जाने के प्रकरण में मध्य प्रदेश के कृषि विभाग द्वारा तत्परतापूर्वक कार्रवाई की गई  |  नवीन कृषि कानून  |  "किसान  अनुबंध मूल्य आश्वासन और कृषि सेवा अधिनियम 2020"  |  के प्रावधान अनुसार कार्यवाही की गई है  |  इससे किसान बेहद प्रसन्न नजर आये | मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले के पिपरिया तहसील के भौखेडी एवं अन्य ग्राम के कृषकों से मंडी के उच्चतम मूल्य पर धान खरीदी करने के लिए  जून 2020 में  फ़ोर्चून राईस लिमिटेड कंपनी दिल्ली द्वारा लिखित अनुबंध किया गया था |  कंपनी द्वारा शुरू में अनुबंध अनुसार खरीदी की जाती रही किंतु धान के भाव रूपये 3000  प्रति  क्विंटल  होने पर दिनांक 9 दिसम्बर को कंपनी के कर्मचारियो ने खरीदी बंद कर फोन बंद कर लिये  |  10 दिसंबर को  ग्राम भौखेडी के  कृषक पुष्पराज पटेल एवं ब्रजेश पटेल  ने  एसडीएम पिपरिया  को शिकायत की  | प्रकरण मे तत्परतापूर्वक कार्रवाई कर न्यायालय अनुविभागीय दंडाधिकारी पिपरिया ने समन जारी कर फॉर्चून राइस लिमिटेड  को 9 दिसंबर के पहले अनुबंध अनुसार  उच्चतम दर पर धान क्रय  करने की हिदायत दी  |   इसके बाद बोर्ड में सहमति के आधार पर फाॅर्चून राईस ने अनुबंधित कृषको से रू   रूपये 3000  प्रति क्विंटल की दर धान खरीदने हेतु सहमति दी  |  इस प्रकार नये कृषक कानून का प्रयोग करते हुए शिकायत प्राप्त होने के 24 घंटे के अंदर कृषको को अनुबंध अनुसार उच्चतम बाजार दिलाये जाने की कार्रवाई की गई  | उक्त अधिनियम के तहत लिए गए फैसले से किसानों में हर्ष व्याप्त है  |  किसानों द्वारा बताया गया कि कंपनी द्वारा कॉन्ट्रैक्ट के बावजूद धान खरीदे नहीं किए जाने से हमें बहुत अधिक आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता |  किसान हितैषी नया कृषि कानून हमारे लिए आशा की किरण लेकर आया है |  किसानों के हित में लिए गए इस फैसले से अब हम अनुबंध के अनुसार अपनी उपज कंपनी को बेच पाएंगे  | नए कृषि कानून आने के बाद ये देश का पहला मामला है जहां कंपनी को कांट्रेक्ट करने के बाद किसानों को तुरंत उनकी उपज खरीदने के लिए बाध्य होना पड़ा है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 December 2020

  Temperature drop

 उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी का असर    अब हवा का रुख बदलकर होगा उत्तरी     अरब सागर से लगातार मिल रही नमी के कारण मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर बरसात का सिलसिला रुक-रुककर जारी है आज भी कई जगह बूंदाबांदी  हो रही है  |  मौसम विज्ञानियों के मुताबिक लगातार बादल बने रहने से दिन का तापमान अनेक स्थानों में सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है  |   इससे दिन में ठंडक महसूस हो रही है | अब भोपाल सहित प्रदेश के कुछ स्थानों पर रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू होने के आसार हैं  |  गुरुवार शाम से ही प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ने लगा था  | तीन दिनों से भोपाल  सहित पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई स्थानों पर रुक-रुक कर बरसात होती रही  |  इससे दिन के तापमान में जहां गिरावट हुई, वहीं रात के तापमान बढ़े रहे | मौसम विज्ञानियों के मुताबिक रविवार से राजधानी सहित पश्चिमी मध्यप्रदेश में मौसम धीरे-धीरे साफ होने की संभावना है, लेकिन दक्षिण मध्यप्रदेश विशेष कर मालवा-निमाड़ क्षेत्र में रविवार से बौछारें पड़ने का सिलसिला शुरू हो सकता है  | रुक-रुककर बरसात का दौर सोमवार को भी जारी रह सकता है | वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि अरब सागर में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है | आज  से पश्चिमी  मध्यप्रदेश में बरसात की गतिविधियां कम होने लगेंगी, लेकिन दक्षिणी  मध्यप्रदेश  में बरसात का दौर शुरू हो सकता है | विशेषकर मालवा, निमाड़ क्षेत्र में दो दिन तक रुक-रुककर बौछारें पड़ सकती हैं  | शेष स्थानों पर मौसम खुलने से रात के तापमान में गिरावट का दौर शुरू होने की संभावना है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 December 2020

  Temperature drop

 उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी का असर    अब हवा का रुख बदलकर होगा उत्तरी     अरब सागर से लगातार मिल रही नमी के कारण मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर बरसात का सिलसिला रुक-रुककर जारी है आज भी कई जगह बूंदाबांदी  हो रही है  |  मौसम विज्ञानियों के मुताबिक लगातार बादल बने रहने से दिन का तापमान अनेक स्थानों में सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है  |   इससे दिन में ठंडक महसूस हो रही है | अब भोपाल सहित प्रदेश के कुछ स्थानों पर रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू होने के आसार हैं  |  गुरुवार शाम से ही प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ने लगा था  | तीन दिनों से भोपाल  सहित पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई स्थानों पर रुक-रुक कर बरसात होती रही  |  इससे दिन के तापमान में जहां गिरावट हुई, वहीं रात के तापमान बढ़े रहे | मौसम विज्ञानियों के मुताबिक रविवार से राजधानी सहित पश्चिमी मध्यप्रदेश में मौसम धीरे-धीरे साफ होने की संभावना है, लेकिन दक्षिण मध्यप्रदेश विशेष कर मालवा-निमाड़ क्षेत्र में रविवार से बौछारें पड़ने का सिलसिला शुरू हो सकता है  | रुक-रुककर बरसात का दौर सोमवार को भी जारी रह सकता है | वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि अरब सागर में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है | आज  से पश्चिमी  मध्यप्रदेश में बरसात की गतिविधियां कम होने लगेंगी, लेकिन दक्षिणी  मध्यप्रदेश  में बरसात का दौर शुरू हो सकता है | विशेषकर मालवा, निमाड़ क्षेत्र में दो दिन तक रुक-रुककर बौछारें पड़ सकती हैं  | शेष स्थानों पर मौसम खुलने से रात के तापमान में गिरावट का दौर शुरू होने की संभावना है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 December 2020

  Temperature drop

 उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी का असर    अब हवा का रुख बदलकर होगा उत्तरी     अरब सागर से लगातार मिल रही नमी के कारण मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर बरसात का सिलसिला रुक-रुककर जारी है आज भी कई जगह बूंदाबांदी  हो रही है  |  मौसम विज्ञानियों के मुताबिक लगातार बादल बने रहने से दिन का तापमान अनेक स्थानों में सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है  |   इससे दिन में ठंडक महसूस हो रही है | अब भोपाल सहित प्रदेश के कुछ स्थानों पर रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू होने के आसार हैं  |  गुरुवार शाम से ही प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ने लगा था  | तीन दिनों से भोपाल  सहित पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई स्थानों पर रुक-रुक कर बरसात होती रही  |  इससे दिन के तापमान में जहां गिरावट हुई, वहीं रात के तापमान बढ़े रहे | मौसम विज्ञानियों के मुताबिक रविवार से राजधानी सहित पश्चिमी मध्यप्रदेश में मौसम धीरे-धीरे साफ होने की संभावना है, लेकिन दक्षिण मध्यप्रदेश विशेष कर मालवा-निमाड़ क्षेत्र में रविवार से बौछारें पड़ने का सिलसिला शुरू हो सकता है  | रुक-रुककर बरसात का दौर सोमवार को भी जारी रह सकता है | वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि अरब सागर में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है | आज  से पश्चिमी  मध्यप्रदेश में बरसात की गतिविधियां कम होने लगेंगी, लेकिन दक्षिणी  मध्यप्रदेश  में बरसात का दौर शुरू हो सकता है | विशेषकर मालवा, निमाड़ क्षेत्र में दो दिन तक रुक-रुककर बौछारें पड़ सकती हैं  | शेष स्थानों पर मौसम खुलने से रात के तापमान में गिरावट का दौर शुरू होने की संभावना है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 December 2020

 Shivraj Singh Chauhan

CM : ड्रग्स और नशे का कारोबार पनपने नहीं दिया जाएगा   मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में ड्रग्स के शिकार हो  चुके लोगों के लिए नशा मुक्ति केंद्र का ई-लोकार्पण किया  | इस दौरान उन्होंने कहा की  ड्रग्स और नशे का कारोबार पनपने नहीं दिया जाएगा | इस काले धंधे को नेस्तानाबूद किया जाएगा  |  शिवराज ने  इंदौर में ड्रग्स  कारोबारियों के ख़िलाफ़ की गई कार्यवाही पर संतोष जताया  | और वरिष्ठ अधिकारियों को साफ़ लहज़े में कहा कि ड्रग्स का काला धंधा करने वालों को जड़ से समाप्त करें  | संभागायुक्त डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि आज से इंदौर में प्रारंभ किए जा रहे ड्रग ट्रीटमेंट सेंटर ,ड्रग डि-एडिक्शन कार्यक्रम के अन्तर्गत स्वीकृत हुआ है | इस कार्यक्रम को  केन्द्र |   एम्स एवं क्षेत्रीय केन्द्र केईएम मुंबई के द्वारा क्रियान्वित किया जायगा  |  उन्होंने बताया कि इस केन्द्र के माध्यम से  नि:शुल्क आवश्यक दवायें तथा समुदाय की जागरूकता के लिये मनोवैज्ञानिक उपाय किये जायेंगे | वर्तमान में ड्रग ट्रीटमेंट सेंटर में 10 बेड युक्त वार्ड का शुभारंभ किया गया  है  | जिसे एक माह में 50 बेड तक विस्तार किया जायेगा  | उन्होंने बताया कि  नशा मुक्त सेवा उपलब्ध कराने हेतु मोबाइल यूनिट प्रारंभ की जा रही है  | इस चलित नशा मुक्ति केन्द्र में मेडिकल ऑफिसर एवं स्टाफ भी उपलब्ध रहेगा |  एनजीओ द्वारा संचालित अंकुर नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र राउ में नशा मुक्ति हेतु आयुर्वेदिक औषधियों का उपयोग किया जा रहा है |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  12 December 2020

 Kamal Nath

ग्रामीण अर्थव्यवस्था चौपट हो रही है   मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ,पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा  देश में ग्रामीण अर्थव्यवस्था चौपट हो रही है | जो कानून किसानों को ही पसंद नहीं, उसे सरकार  क्यों थोप रही है  |  पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किसान आंदोलन के मामले में मोदी सरकार के रवैये की आलोचना की | . उन्होंने कहा  हमारी आर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित है, जो कानून किसानों के हित के नाम पर बना  है अगर किसान ही उसे खारिज कर रहे हैं तो उसका औचित्य क्या है ? उन्होंने कहा जो किसान दिल्ली बार्डर पर हैं उनमें मध्यप्रदेश के भी लाखों किसान धरने पर बैठे हैं  |  किसान आंदोलन उस असंतोष का प्रतिफल है जो देश की आर्थिक गतिविधियों के लकवाग्रस्त होने से बनी हैं | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  12 December 2020

 Mamata Banerjee

भाजपा पदाधिकारियों के काफिले पर हमले का विरोध   भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और रष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के काफिले पर  पथराव के विरोध में  टीकमगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूका  |  और इस घटना को लोकतंत्र की हत्या बताया  |  भाजपा  कार्यकर्ता  जिला अध्यक्ष अमित नुना के नेतृत्व में  बड़ी संख्या में एकत्रित हुए  |  शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए गांधी चौराहे पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका  गया  | और जमकर नारेबाजी की गई  |  भाजपा ने आरोप लगाया  कि बंगाल में भाजपा  के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं पर ममता बनर्जी के टीएमसी गुंडों ने जानलेवा हमला किया |  जिसमें  कार्यकर्ता वहां से बमुश्किल जान बचाकर निकल पाए   |  यह हमला ममता बनर्जी की हताशा और लोकतंत्र को खत्म करने का परिणाम है | इस दौरान नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मी गिरी , अभिषेक खरे  ,  रानू गोपाल राय ,  नरेश तिवारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  12 December 2020

 Jyotiraditya Scindia

कृषि कानून किसानो के हित में , केंद्र किसानो की सरकार   भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बंगाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय महासचिव की गाड़ियों पर हुए हमले को लेकर ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला  | उन्होंने कहा कि बंगाल में   गुंडाराज चल रहा है |  यह हमला उसका एक उदाहरण है |  ज्योतिरादित्य  सिंधिया ने कहा कि बंगाल में जेपी नड्डा और कैलाश विजयवर्गीय के काफिले पर हमला बताता है की बंगाल में  प्रजातंत्र पर एक तांडव नृत्य चल रहा है  |  ममता की सरकार  ने गुंडाराज मचा रखा है |  जनता आने वाले चुनाव में इसका जवाब जरूर देगी | किसान कानून  को लेकर सिंधिया ने कहा कि केंद्र सरकार पूरे देश में किसानो के  हित में योजनाएं लाएगी  | उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की सरकार है | जो भी योजनाएं बनाई जाएंगी या बनाई जा रही हैं वे सभी किसानों के हित में हैं  | केंद्र सरकार किसानों की आय दोगुना करने का प्रयास कर रही है  | किसान बिल पर  हमारे अधिकारी किसानों से बातचीत कर रहे हैं |  जल्द ही केंद्र सरकार इसका समाधान निकालेगी  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 December 2020

  Public hearing of displaced

सही मुआवजा नहीं मिलने सहित कई आरोप   सिंगरौली में स्थापित हो रही औद्योगिक कंपनियों में विस्थापितों की समस्याओं का हल निकालने के लिए कलेक्टर आर आर मीना ने जनसुनवाई का आयोजन किया | जिसमे ग्रामीणों ने सही मुआवजा नहीं मिलने सहित कंपनी पर कई आरोप लगाए  |  जिसपर कलेक्टर ने समस्या के समाधान करने की बात कही |  सिंगरौली  में स्थापित हो रही आंध्रप्रदेश माइनिंग डेवलपमेंट कंपनी  के अधिग्रहण में विस्थापित हो रहे 352 ग्रामीणों  ने कलेक्टर को अपनी समस्याएं बताई    |  विस्थापितों का आरोप है  कि कंपनी  मुआवजा कम दे रही है |  साथ ही सही ढंग से कंपनी पुनर्वास नीति का पालन नहीं कर रही है  | और सिंचित भूमि को असिंचित लिखा गया है  |  स्थानीय विस्थापितों की समस्याओं को सुनकर  कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने कहा कि इन सभी लोगों की शिकायतों को  ई समीक्षा  पोर्टल पर  दर्ज किया जा रहा है  | और इसका  कानूनी रूप से हल निकाला जाएगा |  स्थानीय लोगों ने इस सुनवाई को लेकर आरोप लगाया कि  | विस्थापित सुदूर क्षेत्र  में रहते हैं  | इस सुनवाई की जानकारी विस्थापितों को सही ढंग से नही दी गई  | हम लोग जनसुनवाई सुनकर ही आ गए हैं |  6 सालों में इन समस्याओं का कोई हल नहीं निकल पाया है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 December 2020

  Osho Birthday

मौन समझाने  वाले "ओशो" का जन्मस्थान मौन   मौन की परिभाषा बताने वाले "ओशो" का जन्मस्थान  कुचवाड़ा मौन  है |  वहां सन्नाटा पसरा है  | कुचवाड़ा ओशो अनुयायियों के लिए तीर्थ है |  लेकिन प्रापर्टी विवाद  के चलते  कुचवाड़ा  में ताले पड़े हैं | कुचवाड़ा से अम्बुज माहेश्वरी की रिपोर्ट  |  दुनिया भर के लोगों को मौन की परिभाषा बताकर ध्यान के जरिये शांति का सूत्र देने वाले "ओशो" की जन्मस्थली कुचवाड़ा में इस बार उनके 89वे जन्मोत्सव पर न ध्यान होगा और अनुयायियों की धूम रहेगी  |  दरअसल फरवरी में आश्रम को लेकर प्रापर्टी विवाद सामने आने और फिर कोरोना के चलते यहां अनुयायियों की आवाजाही पर ब्रेक लग गया था  |  अब आश्रम के मुख्य द्वार में ताले पड़ गए हैं और यहां कोई आ जा नही रहा है |   आचार्य रजनीश के ओशो बन जाने के बाद कुचवाड़ा में उनके जन्मदिन पर होने वाले उत्सव में कई देशों से अनुयायी आते रहे हैं |  लेकिन  इस बार कुचवाड़ा में सब तरफ मौन ही मौन है और सन्नाटा पसरा हुआ है  |  आश्रम में केवल जापान की एक सन्यासिन है जो मौन धारण किये हुए है  | ओशो के शिष्य सत्यतीर्थ की फरवरी में मृत्यु के बाद समाधि निर्माण पर संकट आया और फिर देखते ही देखते संपत्ति विवाद बढ़ने लगे |  रायसेन जिले की बरेली, सिलवानी और उदयपुरा तहसीलों को जोड़ने वाला कुचवाड़ा खरगोन गांव से करीब 8 किलोमीटर दूर है  | ओशो का जन्म स्थल होने के कारण कुचवाड़ा गांव अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त है | जन्म के वक्त ओशो का नाम चंद्रमोहन जैन था और बचपन से ही उन्हें दर्शन में रुचि पैदा हो गई थी ऐसा उन्होंने अपनी किताब 'ग्लिप्सेंस ऑफड माई गोल्डन  चाइल्डहुड' में भी लिखा है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 December 2020

 Kamal Patel

बिचौलियों के खिलाफ किसान आगे आएं ,किसान जागरूक हो   कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री कमल पटेल  कृषि विधेयक को लेकर  किसानों का समर्थन जुटाने के अभियान में जुट गए हैं  | हरदा जिले के ग्राम भैंसादेह में किसानों की चौपाल को संबोधित करते हुए कमल पटेल ने कहा कि किसान जागरुक हों |  किसानो को बिचोलियो के खिलाफ खुद खड़ा होना पड़ेगा | और दूसरे किसानो को  कृषि कानून के लाभ को बताना होगा |  कमल पटेल ने  विधेयकों से किसानों को होने वाले लाभ के बारे में बताया | इस दौरान कमल पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों के कल्याण के लिए प्रभावी कदम उठा रहे हैं |  जिससे बिचौलियों में हड़कंप मच गया है  | बिचौलिए किसानों को भ्रमित कर उन्हें आंदोलन के लिए उकसा रहे हैं | कमल पटेल ने किसानों से आव्हान करते हुए कहा कि किसान स्वयं चौपाल लगाकर विधेयकों पर चर्चा करें |  और दूसरे किसानों को भी समर्थन के लिए प्रेरित करें  |  उन्होंने कहा कि यदि अभी बिल वापस लेना पड़ा तो इसका नुकसान किसानों की भावी पीढियों को भी उठाना पड़ेगा  | कमल पटेल ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत तभी बनेगा जब किसान आत्मनिर्भर होगा | उन्होने  कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पार्टी भ्रष्टाचार की जननी है | उन्होंने राजीव गांधी के बयान का हवाला देते हुए कहा कि खुद राजीव गांधी को पता था कि एक रुपये में से 85 पैसे बिचौलिए हजम कर जाते हैं | लेकिन फिर भी वह सुधार नहीं कर सके क्योंकि शुरुआत उन्हें घर से ही करना पड़ती |  चौपाल में मौजूद किसानों ने कृषि विधेयकों को किसानों के लिए हितकारी बताते हुए कहा कि वह पूरी तरह बिलों का समर्थन करते हैं  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 December 2020

 HATYA

आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया     सिंगरौली में एक कलयुगी बेटे  ने अपनी  वृद्ध माँ की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी |  पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया |  चितरंगी थाना अंतर्गत खम्हनियां गांव में  एक बेटे ने अपनी वृद्ध माँ सोनकली साकेत की हत्या कर दी |  हत्या के बाद  आरोपी  ललुआ  मौके से फरार हो गया  था |  घटना की जानकारी मिलते ही चितरंगी थाना प्रभारी उपनिरीक्षक मनोज सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे  | और  शव को  परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया  | आरोपी पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की गई  | और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  10 December 2020

 Newborn corpse

पत्थर मारकर हत्या की आशंका    छतरपुर से  मानवता को शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है |  एक नौ महीने के  नवजात बच्चे का शव मिला है |  बताया जा है की बच्चे को पत्थर से मारकर हत्या की गई है  |  गढीमलेहरा थाने के पिड़पा मे एक नौ महीने नवजात बच्चे का शव मिलने से गांव मे सनसनी फैल गई | नवजात शिशु का शव खुले खेत मे पडा था  |  |  उसके शव मे चोट के निशान थे |  ग्रामीणों ने जैसे ही शव को देखा ,तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी  |  पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नवजात के शव को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए  भेज दिया  | ग्रामीणों का कहना है मृत नवजात के शव के पास पत्थर पडा था  | ऐसा लग रहा था जैसे किसी ने नवजात बच्चे को पत्थर मारकर उसकी हत्या की हो |  पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  10 December 2020

 HATYA

पार्टी में खाना पहले लेने को लेकर हुआ था विवाद     छतरपुर में एक दलित युवक की दो युवकों द्वारा पीट-पीट कर हत्या करने का मामला सामने आया है | . बताया जा रहा है की सालित युवक सहित तीन लोग क पार्टी कर रहे थे  .. तभी दलित युवक के खाना सबसे पहले लेने की वजह से उसकी पिटाई की गई  |  जिससे उसकी मौत हो गई  |  रिहार थाना क्षेत्र के किशनपुरा गांव में एक दलित युवक की हत्या के पीछे की वजह  छुआछूत बताई जा रही  है  |  जानकारी के अनुसार किशनपुरा गांव में 7 दिसंबर को तीन युवक पार्टी कर रहे थे |  जिसमें एक दलित युवक भी शामिल था |  और दलित युवक देवराज अनुरागी का कसूर इतना था कि उसने सबसे पहले खाने को टच कर दिया  |  यह बात उसके दो सहयोगियों भूरा सोनी और संतोष पाल को नागवार गुजरी  | उन्होंने पहले कहा सुनी की और उसके बाद पिटाई करना शुरू कर दी  | युवक को लाठी डंडों से इस कदर पीटा गया कि वह बेहोस  हो गया  |  जिसके बाद उसे उसके घर छोड़ा गया और कुछ ही समय बाद युवक ने दम तोड़ दिया  |  घटना के बाद मृतक युवक देवराज अनुरागी के परिजनों ने भूरा सोनी और संतोष पाल के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई  | जिसपर पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए दोनो युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करते हुए तलाश शुरू कर दी है |  साथ ही घटना की भी  गहराई से जांच कराई जा रही है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  10 December 2020

 Adulteration proceedings

प्रशासन ने तेल गोदाम को किया सील     छतरपुर मे प्रशासन ने मिलावट के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक तेल गोदाम में छापेमार कार्यवाई की  | और  एक्सपायरी डेट का तेल जब्त करते हुए गोदाम सील कर दिया  |  नौगांव प्रशासन ने मिलावट के खिलाफ कार्यवाही करते हुये एक तेल गोदाम मे छापा मारा | इस गोदाम से  भारी मात्रा मे एक्सपायरी डेट का तेल बरामद किया गया |  जो घरो मे खाने मे इस्तेमाल होता है | प्रशासन ने मौके पर फूड विभाग को बुलाकर तेल की सेम्पलिंग की और  कार्यवाही करते हुये तेल गोदाम को सील कर दिया  | वहीँ गल्लामंडी स्थित खाध तेल की फैक्ट्री पर भी भारी मात्रा मे एक्सपायरी डेट का खाध तेल बरामद किया गया |  इस फैक्ट्री मे रजनी ब्रांड का खाध तेल बनाया जाता था |  प्रशासन की टीम ने कई  नामी ब्रांड. के रेपर भी जप्त किये  | फैक्ट्री  मे भारी गंदगी के बीच तेल की पेंकिग की जाती थी  |  प्रशासन ने खाध तेल की सेंपिलग भरकर पूरी फैक्ट्री को सील कर दिया है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 December 2020

HADSA

6 बारातियों की मौके पर हुई मौत   छतरपुर में बरात में आई  एक कार अनियंत्रित होकर  कुएं में गिर गई  | जिससे  उसमे सवार 6 बारातियो की दर्दनाक मौत हो गई  | जबकि  3 बारातियो को सुरक्षित कुएं से निकाल लिया गया |  घटना महाराजपुर थाना इलाके की है  |  जंहा पर देर रात उत्तरप्रदेश के महोवा जिले के स्वासा गांव  से बारात आई हुई थी | इसी बारात की एक कार अनियंत्रित होकर कुएं  में गिर गई  |  जिससे 6 लोग अचानक काल के गाल में समा गए  | बताया जाता है कि कुएं  में पानी भरा हुआ था |  जिससे कार में सवार लोग निकल नही पाए |   घटना की खबर लगते ही महाराजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुची | और कड़ी मशक्कत के बाद कार और उसमें फसे शवो को रेश्क्यू करके  निकाला जा सका  |  इस दर्दनाक हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गई  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 December 2020

 Prabhuram Chaudhary

शिशु गहन चिकित्सा इकाई का किया निरीक्षण   कुपोषण को दूर करने घर घर किया जाएगा सर्वे    प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी  जिला चिकित्सलाय उमरिया पहुंचे  | जहाँ उन्होंने शिशु गहन चिकित्सा इकाई का  निरीक्षण किया |  प्रदेश भर में कुपोषण को दूर करने घर घर जाकर सर्वे कराने के निर्देश दिये  |  प्रभुराम चौधरी अपने निर्धारित कार्यक्रम से तीन घंटे विलंब से जिला चिकित्सालय उमरिया पंहुचे  | प्रभुराम चौधरी ने पहले जिला चिकित्सलाय स्थित शिशु गहन चिकित्सा इकाई का निरीक्षण किया  |  और कहा स्वस्थ्य को लेकर प्रदेश में बेहतर सुविधा प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा  |  प्रदेश में कुपोषण को मिटाने के लिए  आशा और एएनएम कार्यकर्ता से घर घर सर्वे कराया जाएगा  | ताकि बच्चों की मौत पर  रोक लगाईं जा सके  | इस दौरान  जिला चिकित्सालय में पदस्थ अफसरों के घोटालों पर उन्होंने कुछ भी कहने  से इंकार कर दिया  | भाजपा कार्यकर्ता दीपक छत्तवानी ने इस मौके पर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने को लेकर  ज्ञापन सौंपा  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 December 2020

 Kamal Patel

कमल पटेल ने किया डॉ भीमराव अंबेडकर को नमन   कृषि मंत्री  कमल पटेल  इंदौर के  पितृ पर्वत स्थित संकट मोचक  हनुमान जी के दर्शन करने पहुंचे  |  और प्रदेश की सुख समृद्धि के साथ किसानों के कल्याण की कामना की  |  इस दौरान उन्होंने कहा की कृषि बिल में जो सुधार किये गए हैं वे किसान के पक्ष में हैं  | लेकिन विरोधी पार्टी जानबूझकर किसानो को भ्रमित कर रही है  | कमल पटेल ने कहा की किसानो से अब तक खेती कराई गई लेकिन उन्हें लाभ नहीं मिल पा रहा था  | उन्होंने कहा पीएम मोदी ने जो सुधार कृषि बिल में किये हैं उससे किसानो की आय दोगुनी होगी  | किसानो को लाभ मिलेगा  |  कुछ जगहों जो विरोध हो रहा है उसक एक ही कारण है की विरोधी किसानो को भ्रमित कर रहे हैं | आगर इसमें कोई परिवर्तन करना है तो उसके लिए बात हो सकती है  |  लेकिन बिल वापस लेने की मांग सही नहीं है  | उन्होंने कहा भाजपा चाहे जितने अच्छे कार्य करे विपक्ष उसका विरोध जरूर  करता है  |  उन्होंने पीएम मोदी को मारने की बात की निंदा की और कहा इस बात की पूरे देश के नागरिक निंदा करेंगे  |  कमल पटेल ने संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर उनको नमन किया  |  और कहा की हमें उनके बताये हुए मार्ग पर चलकर कार्य करेंगे  .| समाज और राष्ट्र हमारा परिवार है सबका ख़याल रखते हुए विकास कार्य किया जाएगा |  यही मंशा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की भी थी  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 December 2020

Maternity passenger bus

बस स्टाफ ने की प्रसूता की मदद     छतरपुर जिला अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब तेज रफ्तार  यात्री बस अस्पताल के अंदर दाखिल हुई |  दरअसल राय बस सर्विस के ड्राइवर और स्टाफ ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक प्रसूता महिला को बिना देरी किए जिला अस्पताल पहुंचाया  |  ताकि महिला प्रसव के लिए समय से अस्पताल पहुँच सके  | रिछारा गांव की प्रसूता महिला मंकु शर्मा  को  प्रसव पीड़ा के चलते जननी वाहन से भगवा अस्पताल लाया गया उसके बाद वहां प्रसूता महिला को बड़ा मलहरा अस्पताल भेजा गया  | महिला की हालत ठीक ना होने के कारण बड़ा मलहरा अस्पताल से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया  |   प्रसूता महिला के परिजन परेशान थे,तत्काल में न तो जननी एक्सप्रेस मिली और न ही कोई वाहन उपलब्ध  था  |  ऐसे में बड़ा मलहरा की राय बस कम्पनी की यात्री बस के स्टाफ ने मानवता का परिचय देते हुए आनन-फानन में प्रसूता महिला और उसके परिजनों को जिला अस्पताल पहुंचाया  |  इतना ही नहीं 50 किलोमीटर के सफर में यात्री बस के ड्राइवर व स्टाफ द्वारा कोई सवारी भी नहीं बिठाई  और जितनी जल्दी उनसे हो सका प्रसूता को जिला अस्पताल पहुंचाने में मदद की  | यात्री बस ड्राइवर और स्टाफ के इस नेक कार्य की तारीफ न सिर्फ प्रसूता महिला के परिजन बल्कि हर आम और खास कर रहे हैं  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 December 2020

  Farmer bill memo

बिल वापस  होने तक जारी रहेगा विरोध   केंद्र सरकार ने नए कृषि    बिल के विरोध में कांग्रेस सेवादल  ने राष्ट्पति  के नाम  ज्ञापन  संयुक्त कलेक्टर बी. पी पाण्डेय को सौपा और इस बिल को किसान विरोधी बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की  |  कांग्रेस सेवादल सिंगरौली के अध्यक्ष रूपेश चन्द्र पाण्डेय ने बताया कि केंद्र सरकार   द्वारा  लाये गए कृषि बिल का कांग्रेस विरोध करती है क्योंकि यह बिल जिसान हितों की अनदेखी करता है |   कांग्रेस सेवादल  इस  बिल का विरोध करता है |  साथ ही सम्पूर्ण देश मे किसान आंदोलन और उनके संघर्ष का समर्थन करता  है  | किसानों की चिंताएं उनकी मागे  |  वास्तव में लोकतंत्र और देशहित में है  |  उक्त तीनों बिल वास्तव में किसान हितैषी  ना होकर पूंजीपतियों और उद्योगपतियों के हित मे पारित किये गए प्रतीत होते है |  ज्ञापन सौपने वालो में जिला कांग्रेस सेवादल  के अध्यक्ष रूपेश चन्द्र पाण्डेय ,जिला कांग्रेस सेवादल शहर अध्यक्ष रामबाबू सिंह सहित दर्जनों सेवा दल कार्यकर्ता शामिल रहे  |      

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 December 2020

 suiside

वृद्ध की दिमागी हालत ठीक नहीं थी   सिंगरौली में एक वृद्ध ने पेड़  से  फांसी  लगाकर खुदकशी कर ली  | बताया जा रहा है मृतक वृद्ध की दिमागी  हालत ठीक नहीं थी  | जिसकी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया  |  सरई थाना अंतर्गत गन्नई निवासी सत्तर वर्षीय बृजलाल केसरी ने अपने घर के सामने आम के पेड़ से  फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली  | बताया जा रहा है मृतक व्यक्ति का  एक ही पुत्र है  | मृतक ब्रजलाल की  दिमाग़ी  हालत ठीक नहीं थी  | वह  शारीरिक रूप से भी बहोत  कमजोर था | आशंका जताई जा रही है की वृध्द ने दिमागी संतुलन खोने के कारण खुदकशी की होगी  | घटना के बाद मृत व्यक्ति के बेटे व परिवार के लोगों में शोक व्याप्त है |  वहीँ पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 December 2020

  the killing

पुलिस ने आरोपी पति की तलाश शुरू की   छतरपुर मे घरेलू विवाद के चलते पति ने पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी  | और  घटना के बाद फरार हो गया  | पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है  |  घटना कोतवाली थाने के छोटी कुजरेटी की है  | जब देर रात जफर राईन और उसकी पत्नि नीलू राईन  के बीच झगडा हुआ  | विवाद इतना बढ़ा  कि पति ने पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी | घटना की जानकारी लगते ही रात में  पुलिस ने  घटना स्थल को सील कर दिया |  और सुबह  पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए  भेज दिया  | मृतिका के  परिजनो का आरोप है दोनो पति पत्नी के बीच घरेलू विवाद अक्सर होते थे   | रात मे भी विवाद की जानकारी उन्हे लगी थी  | लेकिन जब तक वह आते उससे पहले पति जफर हत्या करके फरार हो गया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 December 2020

 Narottam Mishra

वॉलेंटियर एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया के लिए उपयुक्त नहीं   गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा कोरोना वैक्सीन  के ट्रायल के लिए वालिंटियर  बनकर पीपल्स मेडिकल कॉलेज पहुंचे  | जहाँ डॉक्टर्स की टीम ने उनकी काउन्सलिंग की और बताया की वे इस वैक्सीनेशन के ट्रायल के लिए उपयुक्त नहीं हैं  | क्यूंकि उनके परिवार में उनकी पत्नी और पुत्र कोरोना संक्रमित हो चुके हैं  ... नरोत्तम मिश्रा स्वयं  कोरोना वैक्सीन ट्रायल  के लिए  पीपल्स हॉस्पिटल पहुंचे  | जहाँ  ICMR की गाइडलाइन के अनुसार उनकी काउन्सलिंग कर  कोरोना  सम्बंधित  जानकारी ली गई  | डॉक्टर्स ने काउन्सलिंग में पाया की नरोत्तम मिश्रा की पत्नी और पुत्र कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं |  इस दौरान वे भी उनके साथ रहे हैं  | इसलिए उनका वैक्सीनेशन ट्रायल नहीं किया जा सकता  | मेडिकल कॉलेज के डीन कर्नल अनिल दिक्षित ने बताया कि आईसीएमआर की गाइडलाइन के  अनुसार वैक्सीनेशन के वॉलिंटियर के लिए आवश्यक है कि उसके किसी निकट परिजन को कोविड-19 नहीं हुआ हो |  इसलिए  वेक्सीनेशन वॉलेंटियर एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया के अनुसार  नरोत्तम मिश्रा का वैक्सीनेशन किया जाना संभव नहीं है  |  वैक्सीन के वालियंटर के तौर पर पहुंचे नरोत्तम मिश्रा ने कहा की  | वैक्सीन ट्रायल के लिए बहोत सारे नियमों का पालन करना पड़ता है |  इसमें कई स्टेज हैं |  जिसमे वैक्सीन का ट्रायल लेने वाले की समय समय पर मॉनिटरिंग होना जरूरी है  |  जिससे वालिंटियर को वैक्सीनेशन में दिक्कत आएगी  | इसको थोड़ा सरल किये जाने की आवश्यकता है  | लेकिन जो गाइडलाइन है उसका पालन करना भी बहोत  जरूरी है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 December 2020

 Welcome doctors

कोरोना में सराहनीय कार्य के लिए दिया  स्मृति चिन्ह   टीकमगढ़ में  मानव अधिकार संगठन जबलपुर ने  फ्रंटलाइन डॉक्टर का स्वागत किया |  इस दौरान कोरोना में डॉक्टर्स   के सराहनीय कार्य के लिए उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित  किया गया  |  मानव अधिकार संगठन जबलपुर के प्रदेश प्रवक्ता  एडवोकेट शाहिद खान के नेतृत्व में  शासकीय हॉस्पिटल में सभी फ्रंटलाइन वारियर डॉक्टर्स का स्वागत  किया गया  | संगठन ने  कोविड-19 की लड़ाई में  महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले डॉक्टरों का  सामान किया |  शाहिद खान ने बताया की कोरोना से लड़ने में डॉक्टर की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रही है  |  और वे ही  सही मायने में वारियर हैं  | इस मौके पर डॉक्टर्स को एक स्मृति चिन्ह के साथ प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया |  कार्यक्रम में मुख्य रूप से बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष एडवोकेट रघुवीर सिंह तोमर  , उपाध्यक्ष अखिलेश नापित के साथ  मुख्य अतिथि के रूप में सिविल सर्जन डॉ अमित चौधरी  , डॉक्टर सौरभ जैन और कई  डाक्टर मौजूद रहे  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 December 2020

  Divyang Day

विकलांगो को बांटी  गई ट्राई सायकिल   जनपद पंचायत परासिया में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया |  इस दौरान  दिव्यांगों को ट्राई साइकिल बांटी गई  | अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के मौके पर  जनपद अध्यक्ष रहीस खान और  मुख्य कार्यपालन अधिकारी सलीम खान द्वारा दिव्यांगों को ट्राई साइकिल का वितरण किया गया  |   इस मौके  पर जनपद अध्यक्ष रहीस खान ने कहा  कि कोई भी दिव्यांग खुद को  बेसहारा न समझे |  दिव्यांगों का  सर्टिफिकेट  बनवाकर वर्षों से बंद योजना शुरू की गई है |  जिसके तहत दिव्यांगों को  उपयोगी उपकरण बांटे गए  हैं | उन्होंने कहा परासिया जनपद पंचायत हमेशा दिव्यांगों के साथ है  |  दिव्यांगों की हर संभव मदद की जायेगी  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 December 2020

  Divyang Day

विकलांगो को बांटी  गई ट्राई सायकिल   जनपद पंचायत परासिया में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया |  इस दौरान  दिव्यांगों को ट्राई साइकिल बांटी गई  | अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के मौके पर  जनपद अध्यक्ष रहीस खान और  मुख्य कार्यपालन अधिकारी सलीम खान द्वारा दिव्यांगों को ट्राई साइकिल का वितरण किया गया  |   इस मौके  पर जनपद अध्यक्ष रहीस खान ने कहा  कि कोई भी दिव्यांग खुद को  बेसहारा न समझे |  दिव्यांगों का  सर्टिफिकेट  बनवाकर वर्षों से बंद योजना शुरू की गई है |  जिसके तहत दिव्यांगों को  उपयोगी उपकरण बांटे गए  हैं | उन्होंने कहा परासिया जनपद पंचायत हमेशा दिव्यांगों के साथ है  |  दिव्यांगों की हर संभव मदद की जायेगी  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 December 2020

 Shivraj Singh Chauhan

विधवाओं के लिए फिर शुरू होगी पेंशन योजना गुंडों ,भूमाफिया, मिलावटखोरों पर होगी कार्रवाई शिवराज :केंद्र और राज्य सरकार किसान हितैषी सरकार है      मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गैस त्रासदी में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी  | इस दौरान उन्होंने कहा की भीषण औद्योगिक त्रासदी का दंश झेल रही विधवाओं को पेंशन देने की योजना फिर शुरू की होगी |  शिवराज सिंह ने किसानो को लेकर कहा की केंद्र और राज्य की सरकार किसानों की हितैषी सरकार है  | उन्होंने माफियाओं को एक बार फिर चेताते हुए कहा की | गुंडे बदमाश और माफिया अपना बोरिया बिस्तर बाँध लें  |  नहीं कार्यवाई के लिए तैयार रहें | भोपाल के बरकतउल्ला भवन परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि एवं सवधर्म प्रार्थना सभा के  कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज  ने गैस त्रासदी के स्मारक पर पुष्प अर्पित किए |  हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध व बोहरा समाज के धर्मगुरुओं ने गैस कांड मारे गए लोगों व कोरोना से मुक्ति के लिए प्रार्थनाएं कीं और  दो मिनट का मौन धारण किया | इस दौरान  शिवराज ने विधवाओं को आजीवन पेंशन देने की घोषणा की  | उन्होंने  कहा 1000 रुपये  प्रतिमाह विधवा माताओं को पेंशन मिलेगी  | गौरतलब है की यह योजना साल 2019 में बंद कर दी गई थी  | इस दौरान शिवराज ने कहा कि गैस कांड की त्रासदी में मारे गए लोगों की याद में स्मारक बनाया जाएगा |  गैस त्रासदी का जहरीले कचरे का जल्द निष्पादन किया जाएगा  | उन्होंने कहा  प्रदेश, देश व दुनिया में फिर से ऐसी कोई त्रासदी न हो, इसके लिए पर्यावरण सरंक्षण  जरूरी है |  ऐसे विकास कार्य होने चाहिए  जिससे पर्यावरण को नुकसान न पहुंचें  |  किसान आंदोलन को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र व राज्य की सरकार किसानों के लिए कार्य कर रही हैं  |   किसानों को सालाना छह हजार रुपये  केंद्र  और  चार हजार रुपये मप्र सरकार दे रही है | उन्होंने कहा पीएम  मोदी की जनहितेषी योजनाओं का लाभ किसानों को मिल रहा है  | प्रदेश में समर्थन मूल्य पर बाजरा व धान की खरीदी शुरू हो चुकी है |  किसानों को फसलों का उचित मूल्य मिल रहा है |  उन्होंने  भूमाफिया  और गुंडों बदमाशों को एक बार फिर चेताते हुए कहा की |  माफिया अपना बोरी-बिस्तर बांध लें  | चाहे कोई कितना भी रसूखदार क्यों न हो, सरकार किसी को नहीं छोड़ेगी |  बिना भेदभाव के भूमाफिया, मिलावटखोरों व अन्य माफियाओं पर कार्रवाई होगी  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 December 2020

 Narottam Mishra

किसानो को भड़काने वाले नहीं हैं किसान सेंट्रल जेल के नवीन परिसर का लोकार्पण नशे के खिलाफ लगातार हो रही है कार्यवाई   गृह एवं जेल मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि किसानों की समस्या के  समाधान के लिए लगातार बात चल रही है  |  और  सार्थक बातचीत हो रही है  | उन्होंने कहा कि किसान हमारे अपने हैं  | सी ऐ ऐ और एनआरसी की तरह  किसानो को बरगलाने का कार्य  विपक्ष ने किया  है  |  नरोत्तम मिश्रा ने सेंट्रल जेल भोपाल में नवीन आवासीय परिसर का लोकार्पण किया  |  गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा की पुलिस मुस्तैदी से कार्य कर रही है  | पुलिस ने  अपहृत बच्चे को भी रिहा कराया  | और  अपहरणकर्ता को भी पकड़ा  | उन्होंने कहा सरकार  ने डाकू समस्या और नक्सली समस्या दोनों को ही नियंत्रित किया है | और इस पर कार्यवाही नियमित रूप से चल रही है |  पिछले दिनों बालाघाट में भी कई नक्सली समस्याओं का निवारण किया गया है | नरोत्तम मिश्रा ने किसानों की समस्या को लेकर कहा की  समाधान के लिए लगातार बात चल रही है  |  उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में  संवाद एक प्रमुख माध्यम होता है | भोपाल गैस त्रासदी को लेकर उन्होंने कहा कि त्रासदी में जो लोग नहीं रहे उनको नमन और विनम्र श्रद्धांजलि | सरकार गैस पीड़ितों की मदद के लिए सभी आवश्यक इंतजाम कर रही है |  नशा मुक्त प्रदेश बनाने की बात को लेकर उन्होंने कहा कि नशे के व्यवसायियों की धरपकड़ प्रदेश में लगातार की जा रही है  | रीवा में भी कोरेक्स का धंधा करने वालों पर कार्यवाई की गई है  |  f.i.r. आपके द्वार पर उन्होंने कहा कि अभी मध्यप्रदेश के कुछ चिन्हित जिलों में यह कार्य चल रहा था |  पर अब यह कार्य प्रदेश के सभी जिलों में शुरू किया जाएगा  | जेल मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सेंट्रल जेल भोपाल में नवीन आवासीय परिसर का लोकार्पण किया  | नवीन परिसर तीन करोड रुपए की लागत से तैयार किया गया हैं  | इस दौरान नरोत्तम मिश्रा  का स्वागत महिला बंदियों की नन्ही बालिकाओं ने किया | जिसके बाद नरोत्तम ने उन्हें उपहार दिया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 December 2020

 Narottam Mishra

केंद्र सरकार और किसानों के  बीच  बातचीत सफल होगी     मध्यप्रदेश  के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने रीवा जोन में कानून व्यवस्था की समीक्षा की  | नरोत्तम मिश्रा ने किसान आंदोलन पर कहा कि  सरकार -  और किसानों के बीच बातचीत सफल होगी. | कुछ ताकतें इस आंदोलन का अन्तराष्ट्रीयकरण करने का प्रयास कर रही हैं  | लेकिन वे सफल नहीं होंगे | उन्होंने कहा करोना संक्रमण को रोकने के लिए जनता को गंभीर होना पड़ेगा |  गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सबसे पहले जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उन्हें संबोधित  किया  |  उनके साथ सांसद रीति पाठक, विधायक रामलल्लू वैश्य, विधायक अमर सिंह, विधायक सुभाष  वर्मा और जिला पंचायत अध्यक्ष अजय पाठक, जिला अध्यक्ष भाजपा वीरेंद्र गोयल मौजूद रहे | भाजपा कार्यालय से निकल गृहमंत्री   कलेक्टर कार्यालय पहुँचे जहाँ उन्होंने रीवा जोन की कानून व्यवस्था की  समीक्षा बैठक में शिरकत की | जहाँ संभाग में कानून व्यवस्था और उसके सही संचालन के लिए  कई अहम मुद्दों पर चर्चा की |  मिश्रा ने बताया कि पुलिस विभाग में हमेशा सुधारों की आवश्यकता होती है |  क्योंकि यह विभाग ही ऐसा है |  गृह, जेल, संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा  ने किसान आंदोलन पर कहा  सरकार और  किसानों के बीच  बातचीत सफल होगी...कुछ ताकतें इस आंदोलन का अन्तराष्ट्रीय करण करने का प्रयास कर रही हैं  | लेकिन वे सफल नहीं होंगे | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  2 December 2020

 Narottam Mishra

केंद्र सरकार और किसानों के  बीच  बातचीत सफल होगी     मध्यप्रदेश  के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने रीवा जोन में कानून व्यवस्था की समीक्षा की  | नरोत्तम मिश्रा ने किसान आंदोलन पर कहा कि  सरकार -  और किसानों के बीच बातचीत सफल होगी. | कुछ ताकतें इस आंदोलन का अन्तराष्ट्रीयकरण करने का प्रयास कर रही हैं  | लेकिन वे सफल नहीं होंगे | उन्होंने कहा करोना संक्रमण को रोकने के लिए जनता को गंभीर होना पड़ेगा |  गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सबसे पहले जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उन्हें संबोधित  किया  |  उनके साथ सांसद रीति पाठक, विधायक रामलल्लू वैश्य, विधायक अमर सिंह, विधायक सुभाष  वर्मा और जिला पंचायत अध्यक्ष अजय पाठक, जिला अध्यक्ष भाजपा वीरेंद्र गोयल मौजूद रहे | भाजपा कार्यालय से निकल गृहमंत्री   कलेक्टर कार्यालय पहुँचे जहाँ उन्होंने रीवा जोन की कानून व्यवस्था की  समीक्षा बैठक में शिरकत की | जहाँ संभाग में कानून व्यवस्था और उसके सही संचालन के लिए  कई अहम मुद्दों पर चर्चा की |  मिश्रा ने बताया कि पुलिस विभाग में हमेशा सुधारों की आवश्यकता होती है |  क्योंकि यह विभाग ही ऐसा है |  गृह, जेल, संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा  ने किसान आंदोलन पर कहा  सरकार और  किसानों के बीच  बातचीत सफल होगी...कुछ ताकतें इस आंदोलन का अन्तराष्ट्रीय करण करने का प्रयास कर रही हैं  | लेकिन वे सफल नहीं होंगे | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  2 December 2020

 Rameshwar Sharma

ईदगाह  का नाम गुरुनानक टेकरी करने की मांग     भोपाल में ईदगाह हिल्स का नाम बदलकर श्री गुरुनानक टेकरी करने की मांग को लेकर सिख समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल ने मध्यप्रदेश विधानसभा के  प्रोटेम स्पीकर  व हुजूर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामेश्वर शर्मा से  मुलाकात की |  सिख प्रतिनिधिमंडल ने शर्मा को इस आशय से संबंधित एक ज्ञापन भी सौंपा और इस मांग को उठाने के लिए उनका आभार भी जताया |  प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा से   सिख प्रतिनिधिमंडल  ने मुलाकात कर ईदगाह हिल का नाम बदलकर नानक टेकरी करने का आग्रह किया  | रामेशवर शर्मा ने कहा कि  सिख समाज के वरिष्ठजनों  ने ईदगाह हिल्स का नाम परिवर्तन कर नानक टेकरी रखने की मांग की है  .| उनकी इस मांग को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तक पहुंचाते हुए नाम परिवर्तन के हरसंभव प्रयास करूंगा | इतिहास गवाह है कि 500 साल पहले टेकरी पर श्रीगुरुनानक देव जी के चरण पड़े थे, जिसकी वजह से आज वहां सुख-समृद्धि का वास है  | यह भोपालवासियों का सौभाग्य है कि श्रीगुरुनानक देव यहां पधारे थे  | उन्होंने भरोसा जताया कि सर्वसमाज के लोग आगे आकर नाम परिवर्तन में अपना सहयोग प्रदान करेंगे  |  दो दिन पूर्व गुरुनानक जयंती के अवसर पर रामेश्वर शर्मा ने खुद यह मांग उठाई थी कि ईदगाह हिल्स का नाम बदलकर गुरुनानक टेकरी किया जाना चाहिए | तब उन्होंने कहा था कि 500 साल पहले जब गुरुनानक देव भारत भ्रमण पर निकले थे तो भोपाल स्थित इस टेकरी पर आए थे, जिसे गुरुनानक टेकरी कहा जाता था |  बाद में वहां ईदगाह बना और उसका नाम ईदगाह हिल्स पड़ गय, लेकिन इसे बदलकर गुरु नानक टेकरी किया जाना चाहिए  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  2 December 2020

 bd sharma

केंद्र सरकार को अस्थिर करने की कोशिश किसान आंदोलन का विपक्षी ले रहे हैं सहारा   बी जे पी प्रदेश अध्यक्ष  वी डी शर्मा अपने ससदीय क्षेत्र छतरपुर के खजुराहो  पहुंचे  | जहाँ उन्होने सड़को का लोकार्पण और शिलान्यास किया  |  इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर किसान आंदोलन के सहारे सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया  |  वीडी शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए  नगरीय चुनाव के लिये अभी से तैयारी शुरु करने की बात कही  |  उन्होने केन्द्र सरकार के खिलाफ किसान संगठनो के आंदोलन  पर कहा कि | सरकार ने साफ़ किया है कि किसानो की फसल पर एम एस पी  जारी रहेगी  | वही उन्होने राजनैतिक पाटिँयो पर आरोप लगाया कि किसानो के आंदोलन के जरिये यह राजनैतिक दल केन्द्र सरकार को अस्थिर करना  चाहते हैं  | उन्होंने  प्रदेश मे चल रहे अतिक्रमण अभियान को पूरे प्रदेश सहित खजुराहो मे भी शुरू करने की बात कही | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  2 December 2020

 Rameshwar Sharma

ईदगाह हिल्स को गुरुनानक टेकरी से पहचाना  जाए   गुरु नानक जयंती पर संत नगर पहुंचे प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने कहा की ईदगाह को गुरुनानक टेकरी के नाम से पहचाना जाना चाहिए  | क्यूंकि पांच सौ साल पहले यहाँ कोई ईदगाह टेकरी जैसी जगह नहीं थी  | यहाँ गुरुनानक जी आये और तभी से यह गुरुनानक टेकरी थी  | इस दौरान राज्यसभा सांसद  और भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे  | भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा गुरुनानक जयंती पर  गुरूद्वारे पहुंचे  | जहाँ उन्होंने गुरूद्वारे में माथा टेका और आशीर्वाद लिया  | इस दौरान रामेश्वर शर्मा ने कहा  ईदगाह हिल्स की टेकरी वास्तव में गुरु नानक जी की टेकरी है  | 500 साल पहले यहां गुरु नानक देव आए थे  | राजा भोज की नगरी पुण्य भूमि पवित्र थी  | उन्होंने कहा गुरुनानक देव जी के पवित्र चरण इस भोपाल की पावन धरती पर पड़े   | यह भोपाल के लिए सौभाग्य की बात है  | इसे गुरु नानक टेकरी के तौर पर  तीर्थ स्थल के रूप में बनाया जा सकता है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  30 November 2020

 Beating shopkeepers

जमकर चले लाठी डंडे , पुलिस बनी रही मूकदर्शक   छतरपुर के लवकुशनगर मे  दुकानदार और नगरपरिषद  कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया |  जिसके बाद नगरपरिषद कमिँयो ने लाठी,डंडो से  दुकानदारों की पिटाई कर दी |  और अतिक्रमण का सामान जब्त कर लिया  |  नगर परिषद प्रशासन और पुलिस लवकुशनगर  के  बाजारो मे  दुकानों  के अतिक्रमण   हटाने गई थे  | जैसे ही जेसीवी की मदद अतिक्रमण हटाने  की कारवाई शुरु हुई  | वैसे ही कुछ दुकानदारों ने नगरपरिषद के कर्मचारी की पिटाई कर दी  | जिसके बाद  नगरपरिषद के अमले ने  लाठी डंडो से दुकानदारों की पिटाई कर दी  | इस घटना के दौरान मौजूद  पुलिस   मूकदर्शक बनी रही |  इस घटना के बाद नगरपरिषद ने और  सख्ती दिखाते हुये दुकानदारों के अतिक्रमण का सामान जप्त कर  जेसीबी से अतिक्रमण को तोड़ दिया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  30 November 2020

 Mobile recovered

मोबाईलों की कीमत करीब आठ लाख रुपये   छतरपुर में  पुलिस ने चोरी गये 34 मोबाइल बरामद  किये हैं  | जिनकी कुल कीमत लगभग आठ लाख रुपये बताई जा रही है  |  छतरपुर पुलिस ने साइबर टीम की मदद से मोबाईल चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है  | पुलिस ने करीब आठ लाख की कीमत के 34 मोबाईल बरामद किये हैं   | पुलिस ने इन मोबाइलों को उनके मालिकों को वापस कर दिए  | इन मोबाइलों मे एक साल के दौरान चोरी हुये मोबाइल भी शामिल है  | लोगों ने चोरी हुए मोबाईल मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी | लेकिन पुलिस की मेहनत और लगन की बदौलत इन मोबाइलों को बरामद कर लिया गया  |  मोबाइल वापिस मिलने से लोग बहुत खुश देखे गये  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  30 November 2020

 Yashwant Sinha Pitambara

नरोत्तम मिश्रा ने की नेताओं की अगवानी   जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने  मां पीताम्बरा देवी मंदिर में पूजा अर्चना की और देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की  | दतिया में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उनकी अगवानी की |  जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल  मनोज सिन्हा, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एवं केंद्रीय मंत्री गिर्राज  सिंह दतिया पहुंचे  | प्रदेश के गृह,जेल ,विधि विधाई,  संसदीय कार्य मंत्री  डॉ नरोत्तम मिश्रा ने  उनकी अगवानी की  |  इस मौके पर   झांसी के सांसद अनुराग शर्मा भी मौजूद रहे  | यह इन सभी नेताओं की  धार्मिक यात्रा थी  | सभी ने मां पीतांबरा मंदिर पर  पूजा अर्चना की ने  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 November 2020

 love jihad

शोएब फरहान अंसारी पर अपहरण का आरोप पुलिस प्रशासन के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा   मध्य प्रदेश में लगातार लव जिहाद की घटनाएं बढती जा रही हैं   | भोपाल के बाद अब होशंगाबाद से लव जिहाद का मामला सामने आया है | बताया जा रहा है की  एक  नाबालिग  युवती 22 नबम्बर से लापता है |  जिसे लेकर लोगो ने  कलेक्ट्रेट का घेराव किया  | यही नहीं नाबालिग बालिका के परिजन व अन्य लोगों ने  कलेक्ट्रेट गेट पर  पुलिस व प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए  |  होशंगाबाद में एक नाबालिग युवती  पिछले ढाई माह से लापता है | पुलिस की लापरवाही और ढुलमुल  रवैये से नाराज होकर लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की |  परिजनों का कहना है कि पुलिस की ओर से सही कार्यवाही नहीं होने की बजह से बालिकाओ का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है |  जबकि परिवार ने इस मामले में  लवजिहाद का शक जताया है  | उनका कहना है कि  फेसबुक पर मित्रता के जाल में बालिका को फसाया गया  | और उसका अपहरण किया गया  है | परिवार के अनुसार उत्तर प्रदेश का शोएब फरहान अंसारी ने बालिका का अपहरण किया है |  मामले को तूल  पकड़ता देख पुलिस प्रशासन ने एक बार फिर आश्वासन देकर अपना पल्ला झाड़ लिया  | इधर लोगों ने चेतावनी दी है की अगर पुलिस ने इस पर कार्यवाई नहीं की तो उग्र आंदोलन किया जाएगा  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 November 2020

 Shivraj Singh Chauhan

राजधानी भोपाल  प्रदेश के लिए मॉडल बने   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अधिकारीयों से कहा कि सज्जनों के लिए फूल से कोमल , दुर्जनो के लिए कठोर रहें  | पूरे प्रदेश में अपराधियों को तोड़ दें  | मुख्यमंत्री ने भोपाल को प्रदेश के लिए मॉडल बनाने की बात भी  कही  |  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अधिकारीयों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि  सुशासन ही मेरी प्राथमिकता है  | अधिकारी सज्जनों के लिए फूल से कोमल , दुर्जनो के लिए कठोर रहें |  उन्होंने कहा राजधानी प्रदेश के लिए मॉडल बने |  नैसर्गिक सुंदरता है राजधानी में यहाँ  विकास के काम मे तेजी लाए, मेट्रो के काम की समीक्षा हो ये काम समय पर पूरा हो | स्वच्छता के मामले में निगरानी रखे, भोपाल भी नंबर 1 बने  | मुख्यमंत्री सिंह ने कहा  भोपाल में अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्यवाई अच्छी हो रही है  | पूरे प्रदेश में अपराधियों को तोड़ दे  | आम आदमी राहत महसूस करे, गरीबो को परेशान न किया जाए  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 November 2020

  drunker

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर हुआ नाराज   होशंगाबाद में एक शराबी  ने शराब के लिए पैसे नहीं देने पर एक युवक से मारपीट की  | और गुस्से में उसकी  उंगली दांतो से काटकर खा गया |   इस दौरान शराबी ने बचाने आये भाई को भी काट लिया  |  पिपरिया में शराबी तारिक को शराब पीने के लिए  पैसे नही देना एक युवक को महँगा पड़ गया  |  तारिक को  शराब पीने के लिए पैसा नही मिलना इतना नागवार गुजरा की  | शराबी युवक ने पैसे नहीं देने पर युवक के हाथों की उंगली दांतो से  चबाकर खा गया  |  इतना ही नहीं नशेड़ी युवक ने बचाने पहुंचे पीड़ित के भाई को भी काट लिया |  वही मामले में मंगलवारा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है  | पीड़ित अजय भार्गव ने बताया की जब वे शाम को दूकान  बंद कर घर जा रहे थे  |  उसी समय तारिक नाम का युवक उनकी दुकान पर आया  | और शराब पीने के लिए पैसों की माँग करने लगा  |  पीड़ित द्वारा पैसे नही देने पर झूमाझटकी करने लगा  |  इसी दौरान पीड़ित का छोटा भाई बचाने पहुँचा तो आरोपी तारिक ने उसे काट लिया  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 November 2020

 terrible accident

इंदौर-भोपाल हाइवे पर भौंरासा के जबरदस्त भिड़ंत   इंदौर-भोपाल हाइवे पर भौंरासा के समीप सिकखेड़ी के पास डंपर व एम्बुलेंस  में सामने से भिड़ंत हो गई  | टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ही वाहनों में आग लग गई |  आग से टैंपो ट्रेवलर में  बनी एम्बुलेंस फंसे तीन लोगों की जिंदा ही जलने से दर्दनाक मौत हो गई |  बीती रात  भोपाल से इंदौर जा रही टैंपो ट्रेवलर एम्बुलेंस सामने गलत दिशा से आ रहे डंपर  से टकरा गई  | टक्कर होते ही दोनों वाहनों में आग लग गई |  इधर डंपर का चालक घटनास्थल से फरार हो गया  | जबकि ट्रेवलर में तीन लोग फंस गए  | आग की लपटे तेज होने से उनकी वाहन में ही जलने से दर्दनाक मौत हो गई  | सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा  |  दुर्घटना में टैंपो ट्रेवलर पूरी तरह जल गई, जबकि डंपर का भी अगला हिस्सा जला है | अभी हादसे में जान गंवाने वालों के नाम सामने नहीं आए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है साथ ही डंपर के ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी गई है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 November 2020

 terrible accident

इंदौर-भोपाल हाइवे पर भौंरासा के जबरदस्त भिड़ंत   इंदौर-भोपाल हाइवे पर भौंरासा के समीप सिकखेड़ी के पास डंपर व एम्बुलेंस  में सामने से भिड़ंत हो गई  | टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ही वाहनों में आग लग गई |  आग से टैंपो ट्रेवलर में  बनी एम्बुलेंस फंसे तीन लोगों की जिंदा ही जलने से दर्दनाक मौत हो गई |  बीती रात  भोपाल से इंदौर जा रही टैंपो ट्रेवलर एम्बुलेंस सामने गलत दिशा से आ रहे डंपर  से टकरा गई  | टक्कर होते ही दोनों वाहनों में आग लग गई |  इधर डंपर का चालक घटनास्थल से फरार हो गया  | जबकि ट्रेवलर में तीन लोग फंस गए  | आग की लपटे तेज होने से उनकी वाहन में ही जलने से दर्दनाक मौत हो गई  | सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा  |  दुर्घटना में टैंपो ट्रेवलर पूरी तरह जल गई, जबकि डंपर का भी अगला हिस्सा जला है | अभी हादसे में जान गंवाने वालों के नाम सामने नहीं आए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है साथ ही डंपर के ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी गई है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 November 2020

 terrible accident

इंदौर-भोपाल हाइवे पर भौंरासा के जबरदस्त भिड़ंत   इंदौर-भोपाल हाइवे पर भौंरासा के समीप सिकखेड़ी के पास डंपर व एम्बुलेंस  में सामने से भिड़ंत हो गई  | टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ही वाहनों में आग लग गई |  आग से टैंपो ट्रेवलर में  बनी एम्बुलेंस फंसे तीन लोगों की जिंदा ही जलने से दर्दनाक मौत हो गई |  बीती रात  भोपाल से इंदौर जा रही टैंपो ट्रेवलर एम्बुलेंस सामने गलत दिशा से आ रहे डंपर  से टकरा गई  | टक्कर होते ही दोनों वाहनों में आग लग गई |  इधर डंपर का चालक घटनास्थल से फरार हो गया  | जबकि ट्रेवलर में तीन लोग फंस गए  | आग की लपटे तेज होने से उनकी वाहन में ही जलने से दर्दनाक मौत हो गई  | सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा  |  दुर्घटना में टैंपो ट्रेवलर पूरी तरह जल गई, जबकि डंपर का भी अगला हिस्सा जला है | अभी हादसे में जान गंवाने वालों के नाम सामने नहीं आए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है साथ ही डंपर के ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी गई है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 November 2020

 love jihad

सलमान ने खुद को हिन्दू बताया था ,दुष्कर्म का मामला दर्ज गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तत्काल  कार्रवाई करने के निर्देश दिए   भोपाल में लव जेहाद का एक मामला सामने आया है | एक मुस्लिम युवक ने हिन्दू बन के मंदिर में एक लड़की से शादी की और बाद में उस पर धर्म बदलने का दबाव बनाने लगा | पीड़ित युवती ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से मामले की शिकायत की उसके बाद पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया |  गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के आवास पर  एक युवती पहुंची  .. पीड़िता का आरोप है कि एक युवक ने उससे दोस्ती की और मंदिर में ले जाकर शादी कर ली | बाद में  उसे अनजान स्थान पर बंधक बनाकर रखा और शारीरिक शोषण किया | इसके बाद  युवक  लड़की पर धर्म बदलने का दबाव डालने लगा  | तब पता चला कि वह दूसरे धर्म का है | युवती ने जब धर्म बदलने से इंकार किया तो उसके मासूम बच्चे को साबुन खिलाकर मारने का प्रयास किया गया  | मामले की गंभीरता को देखते हुए गृहमंत्री ने तत्काल भोपाल डीआइजी को इस प्रकरण में कार्रवाई करने के निर्देश दिए |   इसके बाद कमला नगर पुलिस द्वारा  आरोपी  के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज  किया गया  |  एएसपी रजत सकलेचा के मुताबिक मामले में पूर्व में कमला नगर और पिपलानी थाने में सलमान नामक युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया था  | अपहरण के प्रकरण में लड़की ने अपने बयान बदल दिए थे, जिससे केस में खात्मा लग गया  | कुछ समय पहले लड़की ने सलमान के खिलाफ कमला नगर में मारपीट का केस भी दर्ज कराया था, जिसमें बाद में समझौता हो गया था |   अब शिकायत के बाद दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 November 2020

 Illegal capture action

ईरानी डेरे के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर   भोपाल के ईरानी डेरे पर प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही   करते हुए ईरानियों के अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाया  | हमेशा प्रशासन की कार्यवाही के विरोध में गुंडागर्दी पर उतर आने वाले आज घरों में दुबके नजर आये  | प्रशासन ने इतने माकूल इंतजामात किये थे की इस बार ईरानी डेरे और उनके समर्थक दूर दूर तक नजर नहीं आये |  बीते सप्ताह ईरानी डेरे में बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ईरानियों ने हमला कर दिया था  |  भोपाल में रेलवे स्टेशन के पास बने ईरानी डेरे पर शनिवार  प्रशासन और नगर निगम का अतिक्रमण विरोधी अमला मुस्तैद हो गया | अवैध निर्माण को गिराने की कार्रवाई  हुसैनी जनकल्याण समिति के नाम से रेलवे स्टेशन के पास 12 हजार वर्गमीटर की जमीन पर अवैध कब्जा हटाने  के साथ हुई | वर्ष 2017 में अदालत ने फैसला सुनाते हुए इसे सरकारी जमीन बताया था, लेकिन अब तक यहां से अवैध कब्जा नहीं हटाया गया |  विगत दिनों पुलिस कर्मियों पर हमले के बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाई  |  पुलिस और प्रशासन ने हाईकोर्ट के फैसले के आधार पर पूरे क्षेत्र की नपती कराई, जिसमें ईरानी डेरा अवैध पाया गया |   ईरानी डेरा के निर्माण के लिए अवैध तरीके से जमीन का अतिक्रमण किया गया, जिसके चलते पुलिस, जिला प्रशासन और नगर-निगम की टीम यह कार्रवाई की गई है | अतिक्रमण हटाने के लिए दो जेसीबी मशीन, दो पोकलेन के साथ तोड़फोड़ की कार्रवाई चल रही है  |  कार्रवाई से पूर्व कुछ लोगों ने अफवाह फैला दी थी कि रहवासी क्षेत्र को भी तोड़ा जा रहा है | इसके चलते कुछ समय तक विरोध की स्थिति बनी  | बाद में अधिकारियों की समझाइश के बाद मामला शांत हो गया | ईरानी डेरा में बनी तकरीबन 40 अवैध दुकानों को तोड़ा गया |  यहाँ कुल 5 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा है |  यहां बने 161 रहवासी मकानों को फिलहाल नहीं तोड़ा जा रहा है | सागर जिले के खुरई से आई पुलिस की एक टीम विगत दिनों यहां एक ईरानी युवक को पकड़ने पहुंची थी, लेकिन तभी मौके पर मौजूद कुछ ईरानी युवकों ने पुलिसवालों पर हमला कर दिया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 November 2020

 Shivraj Singh Chauhan

वल्लभ भवन को दलालो की मंडी बनाया गया था अघोषित दिल्ली गए पैसे की जांच के बाद होगी कार्यवाई बैगा जनजातियों से की मुलाकात ,योजनाओ का लिया जायजा     उमरिया दौरे पर पहंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा की कमलनाथ की सरकार में मध्यप्रदेश के वल्लभ भवन को दलालों की मंडी बना दिया गया था  | उन्होंने कहा पंद्रह महीनो में प्रदेश की जनता को लूटा गया है  | इस मामले में जांच के बाद कार्यवाई की जाएगी  |  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  ने बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के एम पी टी होटल में अधिकारियों की बैठक ली  | जिसमे उन्होंने कहा की हमारी 2 बैठकें हुई है | जिसमें एक कोरोना पर थी |  शिवराज ने कहा  बढ़ते हुए कोरोना को लेकर अब कुछ जिलों में फिर से कंटेन्मेंट जोन बनाये जायेंगें  | और रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू होगा  |  वहीं दूसरी अहम बैठक वन विभाग की रही जिसमें बहुत से बातें सामने आई है  |  इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के 106  करोड़ रुपये घोटाले को लेकर कहा की वे पहले से कहते आये हैं की कमलनाथ की सरकार में जनता को लूटा गया है  | वल्लभ भवन दलालों का अड्डा बना दिया गया था  |   इसकी जांच की जायेगी और इस पर कार्यवाई होगी |  बांधवगढ़ का दौरा कर डगडउआ आते समय शिवराज ने ग्राम धमोखर में बैगा जनजातियों के लोगों से मुलकात की  | दौरान उनका लोगों ने आत्मीय स्वागत किया | शिवराज ने सभी से मुलाकात कर सभी का हालचाल जाना  | और सरकार की योजनाओ का लाभ आम आदमी तक पहुंचने की जानकारी ली  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 November 2020

 City congress demonstration

कांग्रेस नेताओं ने लगाए कई आरोप, होगी तालाबंदी   सिंगरौली में कांग्रेस पार्टी ने नगर निगम में चल रहे भ्रष्टाचार को लेकर प्रदर्शन किया  | कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाते हुए कहा की नगर निगम के अधिकारी  अपने परिवार के लोगों के फर्म से खरीदी का ठेकेदारों पर दबाव बना रहे हैं |  इसके साथ ही गरीबों के नाम भी गरीबी रेखा सूचि से काटे  जा  रहे हैं  |  शहर कांग्रेस अध्यक्ष  अरविंद सिंह चंदेल के नेतृत्व में नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार व 21 सूत्रीय मांगो को  लेकर  प्रदर्शन किया गया  |  | बताया जा रहा है की नगर निगम में कई कर्मचारी और अधिकारी कई सालों से  पदस्थ हैं  | इसीलिए नगर निगम में इतना भ्रष्टाचार हो रहा है |  इस दौरान अरविंद सिंह चंदेल ने कहा कि नगर निगम में  गरीब मजदूरों  का हक मारा जा रहा है  | निगम के अधिकारी सत्ता धारी नेताओं की मिलीभगत से भ्रष्टाचार कर रहे हैं  |  उन्होंने कहा  यदि इन समस्याओं का निराकरण 15 दिवस में नहीं होगा तो शहर कांग्रे स  नगर निगम में तालाबंदी करने के लिए बाध्य होगी. |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 November 2020

 Police encounter

बदमाशों की पुलिस ने जमकर की पिटाई अमजद पुलिस पर  फायरिंग कर हुआ था फ़रार अमजद लाला पर 50 हज़ार का इनाम किया घोषित   बदमाश अमजद लाला पुलिस पर फायरिंग कर अपने साथियों के साथ फरार हो गया था | पुलिस ने अमजद के साथियों को पकड़ा और सड़कों पर मारते हुए इन गुंडों का जुलूस निकाला  | ताकि आम लोगों में इनका खौफ ख़त्म हो सके  |  पुलिस अमजद की तलाश कर रही है  |  मंदसौर जिले के सीतामऊ थाना क्षेत्र के ग्राम बेलारा में फरार इनामी बदमाश अमजद लाला के आने की सूचना पर सोमवार  सीतामऊ टीआई अमित सोनी उसे पकड़ने पहुंचे |  अमजद को   टीआइ ने पकड़ भी लिया था  | तभी उसके रिश्तेदार और साथी  भी आ गए और पुलिस से झूमाझटकी कर अमजद को छुड़ा लिया  |  इसी बीच अमजद ने पिस्टल निकालकर टीआइ सोनी पर फायर कर दिया  |  गोली से निकले छर्रे टीआइ अमित सोनी के कान के पास से रगड़ते हुए निकल गए  |  इसी बीच अमजद लाला मोटरसाइकिल से फरार हो गया  | सीतामऊ थाने के ग्राम बेलारी व सुरजनी में अपराधी किस्म के  लाला पठानों का दबदबा है और इनमें से अधिकांश मादक पदार्थ तस्करी, अवैध हथियार की खरीद फरोख्त, लूट पाट में सक्रिय हैं  | यहां अक्सर अपराधी पुलिसकर्मियों से भिड़ते भी रहते हैं  | पहले भी सुरजनी में ही सीतामऊ में पदस्थ एक टीआई से मारपीट कर सर्विस रिवाल्वर भी छीन लिया था  | तजा घटना के बाद इस इलाके में लाला पठानों के अवैध कब्जे हटाए जा रहे हैं  |  इसी दौरान पुलिस ने अमजद लाला के  तीन साथियों को गिरफ़्तार किया  |  सीतामाऊ के लदुना चौराहा से बस स्टैंड तक  इनकी पिटाई करते हुए  जुलूस  निकाला |  पुलिस इस इलाके से इन बदमाशों का खौफ ख़त्म करना चाहती है  | जिसके लिए जरुरी हो गया था कि आम लोगों के बीच इस तरह की कार्यवाही की जाए  | बदमाशों का जुलुस निकालने से आम लोग खुश नजर आये  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 November 2020

  Imrati Devi

उपचुनाव में इमरती देवी को हार का सामना करना पड़ा     शिवराज मंत्रिमंडल से अंतत: मंत्री इमरती देवी और गिर्राज डंडौतिया ने इस्तीफा दे दिया है  |  दोनों विधानसभा उपचुनाव हार चुके हैं  | अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस्तीफे अपने सिफारिश के साथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को मंजूर करने के लिए भेजेंगे  | मंत्री एदल सिंह कंषाना का इस्तीफा राज्यपाल ने मंजूर कर लिया है  |  मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव  में शिवराज सरकार के तीन मंत्री पराजित हुए थे  |  इनमें कैबिनेट मंत्री एदल सिंह कंषाना ने अगले दिन ही मुख्यमंत्री को इस्तीफा भेज दिया था  | कैबिनेट मंत्री इमरती देवी और राज्यमंत्री गिर्राज डंडौतिया संगठन में अपनी बात रखने और फिर इस्तीफा देने की बात कह रहे थे  | पिछले दिनों भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित अन्य वरिष्ठ नेता भोपाल आए थे, तभी तय होगा था कि दोनों मंत्री इस्तीफा देंगे | डंडौतिया ने बताया कि उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है  |  मंत्री इमरती देवी ने भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया है  ... उनका कहना है अब मुख्यमंत्री की इच्छा वे इस्तीफा स्वीकार करें या न करें  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 November 2020

 Narottam Mishra

कांग्रेस नेता बताएं वर्गिस कौन है,कमलनाथ सबसे भ्रष्ट सीएम   सोशल वेलफेयर का पैसा गाँधी वेल फेयर के लिए भेजा गया   गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ की सरकार को सदी की सबसे भ्र्ष्टतम सरकार कहा  और कमलनाथ पर बड़ा हमला बोला  |  उन्होंने कहा कमलनाथ मध्यप्रदेश के गरीबों का पैसा राहुल गाँधी पर खर्च कर रहे थे | उनके विदेश यात्रा पर खर्च किया जा रहा  था  |  महिला बाल विकास का पैसा कमलनाथ ने राहुल गांधी के कुपोषण को दूरकरने में लगाया  |  उन्होंने कमलनाथ की तुलना मोहम्मद गजनवी  से करते हुए कहा इन्होने गरीबों की खून पसीने की कमाई बाहर भेज दी  |  नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेताओं से सवाल करते हुए कहा की कांग्रेस के नेता बताये ये वर्गिस कौन है | अब सब खामोश क्यों हैं |  मृगलानी ही बता दें  | उन्होंने कहा वे पहले से कहते आये हैं की कमलनाथं ने मध्यप्रदेश को दलालों का अड्डा बना दिया गया था | सारा पैसा बाहर भेज दिया गया |  राहुल गाँधी के ऊपर खर्च करने में | और यहाँ राग अलापते रहे की खजाना खाली है | अब समझ में आया खजाना खली क्यों कह रहे थे कमलनाथ  | उन्होंने कहा महिलाबल विकास के कुपोषण का पैसा राहुल बाबा के कुपोषण को दूर करने में लगा दिया गया |  सोशल वेलफेयर का पैसा गाँधी वेल फेयर के लिए भेजा गया  | राहुलगांधी के विदेश यात्राओं पर खर्च किया गया  | उन्होंने कहा ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसलिए खुद को अलग कर लिया था  |  क्यूंकि वहां तो अब बोली लग रही थी |  की कौन उगाही ज्यादा करके देगा  | उन्होंने कमलनाथ पर  आरोप लगाते हुए कहा की जिस तरह से कमलनाथ ने गरीबों के खून पसीने की कमाई का पैसा बहार ले गए उससे आक्रांता मोहम्मद गजनबी की याद आ गई |  जिस तरह वो सारा भारत का पैसा लूट कर विदेश ले गया था  | उन्होंने कहा इसकी जांच की जायेगी और इस पर कार्यवाई होगी  |  नरोत्तम ने कहा मध्यप्रदेश में शूटिंग के लिए नियम होने  | चिन्हित स्थानों पर शूटिंग की रॉर्डिंग की जायेगी |  शूटिंग में कोई भी अश्लील या आपत्तिजनक दृश्य पर निर्माताओं पर कार्यवाई की जायेगी  | नरोत्तम ने महिला आरक्षकों की भर्ती के लिए महिलाओं की ऊंचाई में बदलाव करते हुए  155 सेंटीमीटर कर दी गई है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 November 2020

 Face water

बीच सड़क एसडीएम ने बाल खींचे-पानी फेंका एसडीएम कोअफसरी दिखाना महंगा पड़ गया   ग्वालियर में मास्क न लगाने वालों पर कार्रवाई करने निकले एसडीएम को सड़क पर अफसरी दिखाना महंगा पड़ गया |  सड़क पर अमर्यादित आचरण करने पर एसडीएम के खिलाफ कलेक्टर ने कार्यवाही करते हुए उन्हें पद से हटा दिया है  |  एसडीएम  अनिल बनवरिया ने फूलबाग पर टेंपो में बैठे युवक को मास्क न लगाने पर उसके बाल पकड़ खींच दिए  जिसका फोटो वायरल हो गया  | इसके कुछ ही घंटो बाद फूलबाग गुरुद्वारे के पास सिंघाड़े के ठेले वाले को सड़क पर खड़े देख टोका और गुस्से में आकर उसके ठेले पर ही रखा पानी मग से उसके उपर फेंक दिया  | ठेले वाले पर पानी फेंकने का वीडियो वायरल हो गया और कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी केके मिश्रा ने इस वीडियो को टवीट कर दिया  |  टवीट में एसडीएम को तानाशाह बताया गया |  इसके बाद मामला सीएम तक पहुंचा और कलेक्टर को फोन पहुंच गए  | तत्काल कलेक्टर ने डिप्टी कलेक्टर अनिल बनवारिया को झांसी रोड एसडीएम पद से मुक्त कर एडीएम ऑफिस में अटैच कर दिया  | अपनी सफाई में  अनिल  बनवरिया ने कहा टेंपो में सवार युवक बिना मास्क लगाए था और उसे पुलिसकर्मी से बुलवाया तो वह नहीं आया  | उसे पीछे से पकड़कर बाहर उतार रहा था |  इसके बाद ठेले वाले को रोड पर ठेला लगाने को लेकर टोका था और साइड से जाने को कहते हुए पानी के छींटे मारे थे | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 November 2020

 Kamal Patel

मध्यप्रदेश में पराली से बायोगैस बनाने की तैयारी   किसानों को पराली जलाने के कलंक से मुक्ति दिलाने के लिए कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री कमल पटेल ने प्रभावी पहल की है | प्रस्तावित योजना के तहत मध्यप्रदेश में पराली को उपयोगी बायोगैस में बदला जाएगा  |  कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि खेतों में पराली जलाने से प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच रहा है, किसानों के पास इसके अलावा कोई आसान विकल्प भी नहीं है |  इस कारण देश की अर्थव्यवस्था के असली नायक अन्नदाता किसान पर्यावरण के खलनायक रूप में आते जा रहे हैं  | मंत्री कमल पटेल ने कहा कि किसानों के साथ जुड़ी दिक्कतों को समझे बिना इसका हल नहीं निकल सकता, खेतीहर मजदूरों की कमी और फसल की कटाई में हार्वेस्टर के उपयोग से पराली बड़ी समस्या बन गयी है और इसका समाधान किसान को जेल पहुंचाकर नहीं निकाला जा सकता | इसके लिए सरकारों को सहयोगी बनकर रास्ता निकालना होगा | कमल पटेल ने बताया कि कृषि वैज्ञानिकों के साथ विचार विमर्श कर मध्यप्रदेश में पराली से उपयोगी बायोगैस बनाने के उपाय पर अमल शुरू किया जा रहा है  | बहुत जल्द आवश्यक प्लांट की स्थापना के लिए पहल की जाएगी इससे किसानों और शासन के लिए संकट बनी पराली का बेहतर उपयोग हो सकेगा  |  पराली से बनी इस बायोगैस का सीएनजी वाहनों सहित अन्य क्षेत्रों में उर्जा के तौर पर इस्तेमाल हो सकेगा  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 November 2020

 A sutebal boy

संस्कृति बचाओ मंच ने कहा परिणाम भुगतने पड़ेंगे   संस्कृति बचाओ मंच ने कहा है कि हिन्दू समाज की आस्थाओं के साथ खिलवाड़ करने वाले निर्माता निर्देशकों को इसके परिणाम भुगतना पड़ेंगे |  A sutebal boy के दृश्यों को तत्काल नहीं हटाने पर मंच ने आंदोलन की चेतावनी दी है  |  संस्कृति बचाओ मंच ने A sutebal boy  में मन्दिर में फिल्माय गये सीन पर कड़ा विरोध किया है |  संस्कृति बचाओ मंच ने मुख्यमंत्री व ग्रह मंत्री से कड़ी कार्यवाही की मांग की है  | मंच के प्रेदश अध्यक्ष  चन्द्रशेखर तिवारी ने कहा कि यह हमारी धार्मिक भावनाओं को ठे स  पहुंचाने का काम है | इसे हम बर्दाश्त नही करेन्गे |  हम फ़िल्म निर्माता को चेतावनी देते हैं कि वह सीघ्र इन सीनो को हटाये ओर सभी फ़िल्म निर्माता यह ध्यान रखें कि अब हमारी संस्कृति ओर धर्म की ओर कोई भी गलत कार्य करेगा तो उसका परिणाम भुगतने के लिये तैयार रहे  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  23 November 2020

 Narottam Mishra

नबी ने गुलाम को आजाद होने के लिए कहा होगा   गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के निशाने पर कांग्रेस की खस्ताहालत है |  मिश्रा ने कहा कांग्रेस में झगडे चल रहे हैं हम तो पहले से ही कह रहे हैं कि कांग्रेस रसातल में जा रही है  | कांग्रेस और कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने  तंज कसा और कहा | शायद नबी ने गुलाम को आजाद होने के लिए कहा होगा. | हम तो पहले से ही कहते थे कांग्रेस रसातल में जा रही है | कारण चिदंबरम, कपिल सिब्बल, गुलाम नबी आजाद | मुझे नहीं लगता कि अब कोई कारण सफल होगा |  काऊ  सेस  पर गृह मंत्री मिश्रा ने कहा | हम गाय पर टैक्स नहीं लगा रहे हैं | .एक परंपरागत  व्यवस्था है | इस तरह है कि अगर घर में पहली रोटी बनती है तो गाय की बनती है और जो आखिरी रोटी बनती है वो कुत्ते कि | .आज भी हमारे एक बड़ी आबादी इस परंपरा का निर्वाह करती है उसे गौ ग्रास कहते हैं | अभी उसका निर्णय नहीं हुआ है | उस दिशा में आगे बढ़ने की सिर्फ बात हुई है | .टैक्स गाय के ऊपर लगा है ये कहना ठीक नहीं है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  23 November 2020

 Mask invoice

दूसरी बार बिना मास्क पर  जायेंगे अस्थाई जेल   कोरोना संक्रमण को लेकर छतरपुर  प्रशासन ने  सख्ती दिखाते हुए बिना मास्क वाहन चला रहे लोगों के चालान काटे और  हिदायत दी की अगर दुबारा बिना मास्क के पाए गए तो उन्हें अस्थाई जेल भेज दिया जाएगा |  छतरपुर में प्रशासन ने कोरोना को देखते हुए सख्त कदम उठाये  |  पुलिस  और राजस्व के अमले ने छत्रसाल चौक पर  बिना मास्क वाहन चलाते लोगो के खिलाफ चलानी कार्यवाई की |  और कहा की  यदि दूसरी बार बिना मास्क पाए गए तो  फिर उन्हे अस्थाई जेल भेज दिया जायेगा |  इस दौरान कई बार  विवाद की स्थिति भी बनी  | एक महिला  पुलिसकमीँ का मास्क न लगाने पर चालान की कारवाई से उनके परिजन भड़क गये  | और वह पुलिस अधिकारियों से ही बहस करने लगे  | प्रशासन ने इस तरह की कारवाई आगे भी जारी रखने की बात कही  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  23 November 2020

 A sutebal boy

संस्कृति बचाओ मंच ने कहा परिणाम भुगतने पड़ेंगे   संस्कृति बचाओ मंच ने कहा है कि हिन्दू समाज की आस्थाओं के साथ खिलवाड़ करने वाले निर्माता निर्देशकों को इसके परिणाम भुगतना पड़ेंगे |  A sutebal boy के दृश्यों को तत्काल नहीं हटाने पर मंच ने आंदोलन की चेतावनी दी है  |  संस्कृति बचाओ मंच ने A sutebal boy  में मन्दिर में फिल्माय गये सीन पर कड़ा विरोध किया है |  संस्कृति बचाओ मंच ने मुख्यमंत्री व ग्रह मंत्री से कड़ी कार्यवाही की मांग की है  | मंच के प्रेदश अध्यक्ष  चन्द्रशेखर तिवारी ने कहा कि यह हमारी धार्मिक भावनाओं को ठे स  पहुंचाने का काम है | इसे हम बर्दाश्त नही करेन्गे |  हम फ़िल्म निर्माता को चेतावनी देते हैं कि वह सीघ्र इन सीनो को हटाये ओर सभी फ़िल्म निर्माता यह ध्यान रखें कि अब हमारी संस्कृति ओर धर्म की ओर कोई भी गलत कार्य करेगा तो उसका परिणाम भुगतने के लिये तैयार रहे  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  23 November 2020

  Encroachment attack

नगर निगम अमले पर किया हमला अतिक्रमण अधिकारी को लगी चोट   भोपाल में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान  जमकर विवाद हुआ |  आइटीआइ रोड पर अतिक्रमण हटाने एक नगर निगम के अमले पर फुटपाथ पर व्यापार करने वालों ने हमला कर दिया | इसमें प्रभारी अतिक्रमण अधिकारी नासिर खान समेत दो अन्य लोग  जख्मी हो गए  | इस दौरान अतिक्रमण करने वालों ने जमकर उत्पात मचाया और अपना सामन खुद ही फैंका  |  ये लोग गुंडागर्दी पर उतारू हो गए थे  |  गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में आने वाले जेके रोड व आरटीआइ रोड पर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी  गई  थी  |  इसके बाद भी यहां लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया  | सड़कों पर दोनों ही ओर अतिक्रमण होने से यातायात  बाधित हो रहा था |   लिहाजा   नगर निगम अपर आयुक्त पवन सिंह ने इन्हें हटाने की कार्रवाई का निर्देश दिया |  जैसे ही अमला मौके पर पहुंचा वैसे ही विवाद शुरू हो गया  |   देखते ही देखते दो दर्जन से अधिक लोग व्यापारियों की ओर से जुट गए और विवाद को बढ़ाने लगे | इस पर प्रभारी अतिक्रमण अधिकारी नासिर ने शांत रहने की अपील की तो उन्हें घेर लिया गया और उनके  साथ  मारपीट की गई  | अतिक्रमणकारियों ने पथराव भी किया | अतिक्रमणकारियों ने विवाद बढ़ाने के लिए कोई कसर ही नहीं छोड़ी |   | अतिक्रमण अमला जब्ती की कार्रवाई करने लगा तो इन्हें व्यापारियों ने जबरदस्ती रोका  |  फिर अपने ही हाथों से ठेले व अन्य दुकानों का सामान सड़कें पर फेंक दिया  |  साथ ही कहा कि अब इनका वीडियो बनाकर पुलिस में शिकायत की जाएगी  |  एक राहगीर ने  इस पूरी घटना का वीडियो बनाया | इसमें अतिक्रमणकारियों की मनमानी दिखाई दे रही है |  इसके बाद नगर निगम कर्मचारियों ने मामले की शिकायत पुलिस से की  | अतिक्रमण हटाने के दौरान अपराधिक प्रवृत्ति के नईम खान, नदीम, भूरा सहित  कई लोगों ने अतिक्रमण दस्ते के साथ मारपीट की  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  23 November 2020

 Rameshwar Sharma

निर्देशक , निर्माताओं को कहा बत्तमीज और मूर्ख मंदिरों में ऐसे सीन करने वाले मस्जिद में करके बताएं   फिल्म निर्माता पर होगी  FIR और कार्यवाई   ओटीटी प्लेटफार्म पर आ रहे ए सूटेबल बॉय सीरीज़ में महेश्वर में दर्शाए गए किसिंग सीन पर आपत्ति दर्ज करते हुए प्रोटेम स्पीकर रामेशवर शर्मा ने  फ़िल्म के निर्देशक और निर्माता को मूर्ख कहा  | उन्होने कहा  फिल्म निर्माताओं की बत्तमीजियां नहीं चलेंगी  | ये लोग लव जिहाद को बढ़ावा दे रहे हैं |  उन्होंने कहा इन फिल्म निर्माताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जायेगी  |  रामेश्वर शर्मा ने कहा जो ये फिल्म निर्माता हिन्दू देवताओं के धार्मिक स्थलों पर इस तरह के द्रष्य दिखा रहे हैं इसी का नाम लव जिहाद है  | फिल्म निर्माता इतने बत्तमीज और मूर्ख है की उन्हें पता नहीं धार्मिक स्थल में क्या होता है | इस तरह के सीन फिल्मों में डालना बंद  करे अन्यथा फिल्में चलना ही बन्द हो जाएंगी  |  महेश्वर लोगो की मुक्ति के लिए है | उन्होंने कहा ऐसा चुम्बन का सीन हिन्दू देवी देवताओं के मंदिरों पर  नही होगा  |  कभी किसी मुस्लिम लड़के को मुस्लिमो की मस्जिद में चुंबन सीन करके बताओ तब पता चलेगा | हिन्दुओ की आस्था से ये मूर्ख लोग खिलवाड़ करते हैं  | किसी हिन्दू बेटी के साथ हिन्दू धार्मिक स्थलों पर ऐसा सीन करने का नाम ही लव जिहाद है  | उन्होंने कहा  फ़िल्म के निर्माता और निर्देशक  के खिलाफ जगह-जगह FIR कराई जायेगी  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  22 November 2020

  Strike of the migrant migrants

त्रिपक्षीय वार्ता में कुछ मुद्दों पर बनी सहमति   सिंगरौली में पिछले कई दिनों से चल रहा एनसीएल मेढोली विस्थापितों का धरना प्रदर्शन फ़िलहाल स्थगित हो गया है |  त्रिपक्षीय वार्ता में कुछ मसलों पर सहमति बनने के बाद यह मसला आंशिक रूप से सुलझता नजर आ रहा है   एनसीएल मेढोली विस्थापितों  के धरने के बाद  त्रिपक्षीय वार्ता में विस्थापितों का मामला  कुछ हद तक  सुलझ गया  है |  हालांकि विस्थापित नेता  सत्येंद्र कुमार साहू का कहना है कि  1 महीने के लिए धरना प्रदर्शन स्थगित किया गया है  |  हम लोगों की  अभी कई मांगे हैं जैसे 2011 में   जिन  मकानों का  सीमांकन किया गया था उनका भी मुआवजा  उचित ढंग से  दिया जाए |  इस त्रिपक्षीय वार्ता में सिंगरौली कलेक्टर राजीव रंजन  मीणा |  एसडीएम विकास सिंह  | ऋषि पवार  | सिंगरौली विधायक राम लल्लूवैस | एनसीएल  महाप्रबंधक कार्मिक चार्ल्स जोस्टर  | जयंत महाप्रबंधक आर बी प्रसाद  और  विस्थापित नेताओं के बीच सहमति बनी जिसमें 60% मुआवजा राशि जो विस्थापित हुआ है या जिनके घर बने हैं कभी भी ले सकते हैं  | 3 महीने बाद 40% राशि स्वयं का घर हटाने के बाद  मिलेगी   |           

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  22 November 2020

 Shivraj Singh Chauhan

गौ संवर्धन और संरक्षण स्वाबलंबन का आधार बने पशुधन, खेतों और पर्यावरण के लिए संजीवनी हैं   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गोपाष्ठमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में गायो की पूजा अर्चना की और उन्हें भोजन दिया  |  इस दौरान उन्होंने कहा की  गाय हमारी श्रद्धा और आस्था का केंद्र है | इसके साथ ही आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाने के लिए गाय को  आर्थिक स्वाबलंबन  का आधार बनाया जा सकता है | उन्होंने कहा गाय से कुपोषण को दूर किया जा सकता है  |  गाय हर तरह से हमारे जीवन के लिए उपयोगी है  |  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा गायों का दूध ही नहीं गाय हर तरह से उपयोगी होती है  | गायों के दूध से कुपोषण को दूर किया जा सकता है | गाय के गोबर का उपयोग खाद बनाने के रूप में होता है  | इससे बनने वाली खाद खेत के लिए संजीवनी  के सामान होती है |  उन्होंने कहा गाय पर्यवरण की रक्षा के लिए भी उपयोगी है |  उन्होंने कहा गाय के साथ साथ पूरे पशुधन भी शामिल है | हर जगह गोकाष्ठा का उपयोग  होता है | कंडो का उपयोग अंतिम संस्कार में उपयोग होने के साथ अन्य उपयोग भी होता है |  गौ मूत्र से अनेको दवाइयॉं बनाई जाती हैं | यह कीटनाशक होती है और इसके साइड इफेक्ट भी नहीं होता  | उन्होंने कहा गौ संवर्धन और संरक्षण केवल आस्था का विषय नहीं यह आर्थिक स्वाबलंबन का आधार भी है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  22 November 2020

 Scavenger dispute

हड़ताल के चलते सफाई के लिए आये थे प्राइवेट सफाई कर्मी   छतरपुर के जिला अस्पताल मे उस समय विवाद की स्थिति निर्मित हो गई  | जब एक हप्ते से हड़ताल पर चल रहे सफाई कमियो का  प्राईवेट सफाई कमिँयो के बीच विवाद हो गया  | दरअसल स्थाई नौकरी की मांग को लेकर  अस्पताल के सफाई कर्मी हड़ताल पर है |   जिससे अस्पताल में अव्यवस्था को देखते हुए प्राइवेट कर्मचारियों को बुलाया गया | जिसके बाद यह विवाद हुआ  |  सफाई कर्मचारियों के हड़ताल में जाने से  अस्पताल की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से लड़खड़ा  गई है  | जिससे अस्पताल मे गंदगी बढ़ गई  है |  इसी को देखते हुये सफाई ठेकेदार बाहर के सफाई कमिँयो को लेकर अस्पताल की सफाई व्यवस्था करावा रहा था |  तभी हड़ताली सफाई कमिँयो और प्राईवेट सफाई कमिँयो  के बीच  विवाद हो गया |  हड़ताली सफाई कमिँयो ने इन प्राईवेट कमिँयो की पिटाई कर दी  | अस्पताल मे विवाद की स्थिति निमिँत होने पर जिला प्रशासन के अधिकारी ,पुलिस और अस्पताल प्रशासन मौके पर पहुंचा |  भारी पुलिस बल की मौजूदगी मे प्रशासन ने बैठक कर सभी सफाई कमिँयो को वापस काम पर लौटने को कहा है  |  वही अस्पताल के सिविल सर्जन ने आरोप लगाये है ,कि हड़ताली सफाई कमिँ अस्पताल की सफाई व्यवस्था प्रभावित करने के लिये रात नलो की टोटियां तोड़कर चले जाते है  | जिससे अस्पताल के कमरो मे पानी घुस रहा है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  22 November 2020

 Two dogs of a dog

कुत्ते के डीएनए टेस्ट से होगा मालिक का फैसला   होशंगाबाद में  एक डॉग के दो मालिक होने का  मामला पुलिस के सामने आया है |  जिसके बाद पुलिस ने दोनों मालिको की सहमति से डॉग का डीएनए टेस्ट करने के लिये सेम्पल लिया है |  जिसकी रिपोर्ट आने के बाद पुलिस डॉग के असली मालिक के पास पहुँचेगी | पुलिस पचमढी में डॉग के पिता का भी सैंपल लेने के लिए डॉक्टर की टीम को भेजेगी |  देहात थाने में शादाब खान और कृतिक शिवहरे  लेब्राडोर डॉग अपना होने का दावा करने पहुँचे  |  जिसके बाद करीब पांच घण्टे तक थाने में पुलिस और दोनों डॉग मालिको को बीच बहस चलती रही  | आखिरकार पुलिस ने  डॉग का डीएनए टेस्ट कराने का निर्णय लिया |  जिसके बाद पशु चिकित्सक ने डॉग का डीएनए टेस्ट के लिये सेम्पल लिया  |  शादाब खान ने डॉग के पिता का पचमढ़ी में होना बताया | जिसको देखते हुए  पशु चिकित्सक के साथ पुलिस की एक टीम पचमढ़ी जायेगी  | जहाँ उसका भी डीएनए टेस्ट के लिए सेम्पल लिया जायेगा  | जांच रिपोट आने  पर  डॉग को असली मालिक को सौंप दिया जायेगा  |  दरअसल होशंगाबाद के रहने बाले शादाब खान का कहना है की उनका  लेब्राडोर  प्रजाति का डॉग लगभग 3 माह पहले घर से गुम हो गया था  | जिसकी सूचना उन्होंने देहात थाने में की थी  |  वही 18 नवंबर को मालाखेड़ी में ही डॉग के होने की सूचना मिलने पर शादाब खान कृतिक के  निवास  पर पहुंचे थे | उधर  कृतिक शिवहरे द्वारा डॉग को लेकर थाने में दावा प्रस्तुत किया गया की यह  डॉग उनका  है | जिसका नाम टाईगर है  |  इसके बाद से ही लगभग 2 दिनों से डॉग को लेकर दोनों ही पक्ष स्वयं के डॉग होने का दावा कर रहे हैं  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  21 November 2020

  Chhath Mata Pujan

लोगों ने की भगवान सूर्य देव की आराधना   परासिया में छठ पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया  | इस दौरान बड़ी संख्या में  लोगों ने घाट पहुंचकर सूर्य देव की पूजा अर्चना की  | और प्रदेश की खुशहाली की कामना की  |  पहले दिन  नहाय खाये  के साथ इस पर्व की शुरुआत होती है |   दूसरे दिन निर्जला उपवास के साथ खरना मनाया जाता है |  और अस्तगानी सूर्य को अर्ध दिया जाता है | लोक परंपरा के अनुसार सूर्य देव और छठ मैया का संबंध भाई बहन का है  |  इसलिए छठ के मौके पर सूर्य की उपासना काफी फलदाई मानी जाती है | छठ को लेकर कहा जाता है कि इसका उल्लेख रामायण में भी है | लंका विजय के बाद राम राज्य की स्थापना के दिन कार्तिक शुक्ल षष्टि को भगवान राम और माता सीता ने उपवास किया था | और भगवान सूर्य की आराधना की थी |  छठ  का  सबसे महत्वपूर्ण पक्ष इसकी सादगी पवित्रता और लोकपक्ष है  | श्रद्धालु कच्चे बांस से  बने सूप  और डाल में कम से कम पांच फलों और मिठाईयां और गन्ने को सजा कर छठ घाट तक ले जाते हैं  | और डूबते सूर्य के तरफ मुंह कर के गाय के कच्चे दूध से अर्घ दिया जाता है  | उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद इस पर्व की समाप्ति होती है |  एवं पुरुष भक्ति भाव में पानी में खड़े होकर सूर्य भगवान की उपासना करते हुए सूर्य भगवान को गाय के कच्चे दूध से अरग देते हैं  | परासिया  न्यूटन नगरपरिषद  में देवी जागरण के साथ श्रद्धा पूर्वक पूजा अर्चना की गई  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  21 November 2020

 Protest

हनुमान जी की मूर्ती तोड़ने वालो की गिरफ़्तारी की मांग     सिंगरौली में सरई थाने के समाने हिंदु जगारण मंच के लोगों ने  अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन  शुरू कर दिया है |  पदाधिकारियों का कहना है की  समूद गांव में बीते दिनों कुछ असमाजिक लोगों द्वारा  हनुमान  की मूर्ति को  खंडित किया था  |  अभी तक उन आरोपियों को नहीं पकड़ा गया है  |  हनुमान जी की प्रतिमा तोड़े जाने से विवाद के हालात बन गए हैं |  हिंदू जागरण मंच के   पदाधिकारियों ने बताया की  जब तक उन आरोपियों को पकड़ा नहींजाता  | तब तक वे  धरना-प्रदर्शन करते रहेंगे |  और जरूरत पड़ी तो भूख हड़ताल भी करेंगे |  इस दौरान बड़ी संख्या में लोग धरना स्थल पर मौजूद रहे |  वहीं  सिंगरौली पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह का कहना है की   थाना प्रभारी द्वारा तत्काल ही इस मामले में  अपराध दर्ज कर लिया गया था  |  पुलिस इसकी  जांच कर रही है  | जाँच के बाद  जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  21 November 2020

 corona

कोरोना संक्रमण के बढ़ते ही  नाइट कर्फ्यू लगाने का आदेश     मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित इंदौर, ग्वालियर, विदिशा और रतलाम में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने  नाइट कर्फ्यू लगाने का आदेश जारी किया है  | कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा |   इस दौरान दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे  | मास्क नहीं पहनने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा  |  कोरोना संक्रमण एक बार फिर बढ़ रहा है  | ऐसे में सरकार सतर्क हो गई है और प्रदेश में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है, इसका पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई होगी  | अब सार्वजनिक स्थानों पर शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करना  |  कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक दुकानें बंद रहेंगी  | स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे, स्कूलों में केवल 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी मार्गदर्शन के लिए जा सकेंगे  |  सिनेमाघर केवल 50 फीसद क्षमता के साथ खुलेंगे  |  भोपाल में कोरोना संक्रमितों के बढ़े आंकड़ों ने एक बार फिर चिंता में डाल दिया है | इस समय रिकॉर्ड संख्या में संक्रमित मिल रहे हैं  | इसके चलते  मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने बैठक लेकर कोरोना को लेकर समीक्षा की तो शाम को न्यू मार्केट में व्यापारिक संगठनों ने बैठक लेकर शनिवार से रात आठ बजे तक दुकानें बंद करने का निर्णय लिया  | भोपाल में न्यू मार्केट, लखेरापुरा, कोलार, बिट्टन मार्केट, इंद्रपुरी आदि व्यापारिक महासंघों की बैठक न्यू मार्केट में हुई  |  ग्वालियर में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए शनिवार से मास्क न लगाने पर 500 रुपये का चालान किया जाएगा   | इसको लेकर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने शुक्रवार को सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्र में कार्रवाई करने का जिम्मा देते हुए टीमें गठित कर दी हैं  |  शनिवार की शाम चार बजे ऑनलाइन क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक रखी गई है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  21 November 2020

  Sentence to death

मासूम के परिजनों को मिला न्याय   तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करके  हत्या करने  वाले आरोपी को अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है | मासूम बच्ची के परिजनों को  लगभग चार महीने बाद  न्याय मिला |   छिंदवाड़ा जिले के सिंगोड़ी चौकी के अंतर्गत कुछ माह पहले मासूम के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने वाले आरोपियों को न्यायालय ने दोषी मानते हुए मुख्य आरोपी को फांसी की सजा सुनाई |  वही सह आरोपी को 7 साल का सश्रम कारावास  और दो हजार के अर्थदंड से दंडित किया  |  इन दरिंदों ने गत 17 जुलाई को 3 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी थी और उसके बाद उसको माचागोरा डैम में फेंक दिया  था  |  इस मामले को लेकर पूरे जिले  में भारी आक्रोश व्याप्त था |  पुलिस अधीक्षक,तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और तत्कालीन अमरवाड़ा थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा और सिंगोड़ी चौकी प्रभारी अभिषेक प्यासी के नेतृत्व में 10 दिन में पूरे मामले की विवेचना की गई तो वही 1 महीने 19 दिन में साक्ष्य पूर्ण कराकर  मात्र 116 दिनों में  न्यायालय का फैसला सुनाया गया | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  20 November 2020

 Mahendra Singh Sisodia

लव जेहाद पर कानून में बुराई क्या है   कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा अगर लव जेहाद पर कानून बन रहा है तो इसमें बुराई क्या है  | यह तो बहुत पहले ही हो जाना चाहिए था |  उन्होंने कहा कांग्रेस का काम तो हर चीज का विरोध करना है  |  लव जेहाद पर कानून बनाये जाने को लेकर  मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा  ये काम तो बहुत पहले हो जाना चाहिए था और अगर अभी हो रहा है तो इसमें बुरा क्या है | उन्होंने कहा कांग्रसे का  काम क्या है  | कांग्रेस हर चीज में विरोध करेगी | अपनी जीत के बाद उन्होंने कहा एसा नहीं है हमने भी चुनाव लड़ा है |  हमारे  सतह किसी ने कोई भीतर घात नहीं किया. | रघुराज सिंह कसाना का क्या अनुभव है उनके विधानसभा की क्या परिस्थिति है ये नहीं कह सकते | समीक्षा होनी चाहिए क्योंकि हर विधानसभा  की  अलग अलग परिस्थितियां होती हैं. |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  20 November 2020

 pyaare miyaan

गुंडे मनोहर वर्मा व विक्की वर्मा के निर्माण  जमींदोज   इंदौर नगर निगम ने चिन्हित सूचीबद्ध गुंडों के अवैध निर्माण तोड़ने की कड़ी में शुक्रवार को  भोपाल के प्यारे मियां के लालाराम नगर स्थित दो मंजिला अय्याशी के अड्डे को ध्वस्त कर दिया  |  इसके अलावा रावजी बाजार थाना क्षेत्र के गुंडे मनोहर वर्मा, विक्की वर्मा के अवैध निर्माण जमींदोज कर दिया  सुबह छह बजे ही नगर निगम और पुलिस प्रशासन का अमला भारी भरकम दल के साथ हाथीपाला चौराहा पहुंचा  | फिर तमाम औपचारिकता के बाद  अमले ने सबसे पहले मनोहर वर्मा के अवैध निर्माण को तोड़ा |   फिर विक्की वर्मा के मालीपुरा स्थित अवैध निर्माण को ध्वस्त किया | भवन अधिकारी पीआर आरोलिया के अनुसार इस दौरान सूचीबध्द गुंडे अरुण वर्मा और शीला वर्मा के अवैध निर्माण को तोड़ा गया | इन्होंने 1750 वर्गफीट पर दो मंजिला मकान अवैधानिक रूप से बना रखा था  | इसके बाद अमला  अय्याश प्यारे मियां के 29 लालाराम नगर स्थित मकान पर पहुंचा |  प्यारे मियां ने भूतल पर अवैध रूप से दुकानें बना रखी थीं  | पहली मंजिल पर अतिक्रमित बालकनी और दूसरी मंजिल पर बने कमरों को तोड़ा गया | प्यारे मियां ने दूसरी मंजिल पर न सिर्फ अय्याशी के लिए बार और कमरें बना रखे थे बल्कि भागने के लिए गोपनीय रास्ता भी बना रखा था  | बार में विदेशी शराब की बोतलों के अलावा तलवार और आपत्तिजनक सामग्री भी मिलीं |  पुलिस प्रशासन ने नगर निगम को 15 बड़े गुंडों और उनके द्वारा किए गए अवैध निर्माण की सूची सौंपी है, जिन पर अब चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई  चल रही है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  20 November 2020

 Computer baba

रमेश तोमर के अवैध निर्माण पर प्रशासन की कार्यवाई अपराधी रमेश तोमर पर दर्ज है लगभग 19 -20 मामले   भाजपा और कांग्रेस में सत्ता की मलाई छान चुके कप्यूटर बाबा का  अब अपराधों में लिप्त हिस्ट्री शीटर  रमेश तोमर के साथ कनेक्शन सामने आया है |  नगर निगम प्रशासन ने तोमर के अवैध निर्माण के तोड़ने की कार्यवाई की  है |  बताया जा रहा है की अनेक अपराधों में लिप्त रमेश तोमर की गाड़ी से कम्प्यूटर बाबा घूमा करता था  | प्रशासन एवं पुलिस द्वारा नगर निगम के सहयोग से हिस्ट्री शीटर रमेश तोमर द्वारा किये गये अवैध निर्माण को तोड़ा  गया .| गोम्मटगिरी में कंप्यूटर बाबा द्वारा क़ब्ज़ायी गई जिस ज़मीन पर  अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई थी  | वहाँ पर एक लग्ज़री इनोवा गाड़ी भी बरामद हुई थी  | छानबीन करने पर यह बात निकलकर आयी है कि यह गाड़ी हिस्ट्री शीटर रमेश तोमर के नाम से रजिस्टर्ड है |  जिसका उपयोग कंप्यूटर बाबा द्वारा किया जाता था  | पुलिस  सूत्रों  ने बताया  रमेश तोमर पर लगभग 19 -20 मामले दर्ज हैं  | प्रशासन द्वारा अभी इदरीस नगर  मूसाखेड़ी में तोमर के अवैध निर्माण तोड़े  गए  है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 November 2020

   Assembly Winter Session

सत्र बुलाएं या नहीं मंत्री के पास पहुंची फाइल   कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर अभी संशय की स्थिति  बनी हुई है |   संसदीय कार्य विभाग ने इस संबंंध में कार्यवाही शुरू कर दी है और संसदीय कार्य विभाग ने सत्र को लेकर फाइल विभागीय मंत्री के पास भेजी है  |  मध्यप्रदेश विधानसभा का  सत्र कब होना है, कितने दिन का होना है या अभी नहीं होना है, यह तय करने के लिए  फाइल संसदीय कार्य मंत्री को भेजी गई है | इस फ़ाइल में लिखा गया है  कि आगामी सत्र में नए चुने गए विधायकों को शपथ दिलाना है और अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव कराना है | सत्र और तारीख के संबंध में अंतिम फैसला मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लेंगे | विधानसभा अधिकारीयों का कहना है  21 से 24 दिसंबर तक 4 दिवसीय सत्र बुलाया जा सकता है |  इससे पहले कोरोना की स्थिति को देखते हुए संसद का शीतकालीन सत्र स्थगित कर दिया गया है  | मप्र विधानसभा के आगामी सत्र को लेकर भी यह संशय है  | क्योंकि कोरोना के कारण पिछला सत्र एक दिन में ही हो गया  | इससे पहले एक सत्र कोरोना की वजह से ही निरस्त कर दिया गया था | अभी रामेश्वर शर्मा प्रोटेम स्पीकर हैं  | वे सबसे लंबे समय तक प्रोटेम स्पीकर के पद पर रहने वाले नेता हैं  |  जगदीश देवड़ा ने मंत्री बनने पर प्रोटेम स्पीकर पद से इस्तीफा दिया था, उसके बाद 2 जुलाई से शर्मा यह पद संभाल रहे हैं  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 November 2020

 Theft disclosure

17 लाख कीमत के आभूषण सहित कैश बरामद   छतरपुर पुलिस ने टायर व्यापारी के घर हुई चोरी का खुलासा करते हुए बताया की  | कबाड बीनने वाले  ने अपने चार अन्य साथियो की मदद से व्यापारी के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था  पुलिस ने इनके पास से  17 लाख के सोने ,चांदी के आभूषण सहित कैश बरामद कर लिया है  |  गौरतलब है की अक्टूबर महीने मे टायर व्यापारी का परिवार कोरोना पोजिटिव हो गया था | और इलाज के लिये इन्दौर अस्पताल मे भतीँ हुआ था  | घर सूनसान होने पर कबाड बीनने  वालों ने अपने चार अन्य साथियो की मदद से व्यापारी के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया  |  चोरी की घटना होने पर व्यापारी के रिश्तेदारों ने कोतवाली थाने  में  शिकायत की थी  | जिस पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कबाडी को हिरासत मे लेकर पूछताछ  की ,तो उसने पूरी वारदात का खुलासा कर दिया  | पुलिस ने कबाडी के साथी  तीन चोरो को पकड़कर उनके द्वारा चोरी के जेवरात  बेचने पर सराफा व्यापारी को गिरफ्तार किया है | अभी दो चोर फरार बताये जा रहे है | जिनकी पुलिस तलाश कर रही है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 November 2020

  Corona on Chhath festival

ठेला  भीड़  फोटोग्राफी  पर रहेगा  प्रतिबंध   कोरोना संक्रमण के चलते  छठ पर्व पर होने वाली भीड़ को देखते हुए  सिंगरौली में  जिला प्रशासन ने आयोजन समिति के साथ बैठक की |  और  आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए   |  जिला प्रशासन ने  निर्देश दिए हैं कि छठ पूजा करने घाटों पर केवल उपवास रखने वाले लोगो को ही जाने की अनुमति होगी  | साथ ही इन छठ घाटों पर किसी तरह के मेले या ठेले भी नही लगेंगे  | भीड़ को रोकने के लिये यह भी निर्देशित किया गया है कि छठ घाटों पर अनावश्यक वीडियोग्राफी या फोटोग्राफी करने वाले लोगों के जाने पर पूर्ण रूप से मनाही होगी  | कोरोना संक्रमण और  सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने इस बार कड़े निर्देश जारी किए हैं  | प्रशासन के  निर्देशों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की भी बात कही गई है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 November 2020

 Shivraj Singh Chauhan

गौकैबिनेट की पहली बैठक गोपाष्टमी पर होगी   मध्य प्रदेश में गोधन संरक्षण व संवर्धन के लिए 'गौकैबिनेट' गठित करने का निर्णय लिया गया है  |  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बुधवार सुबह ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी  |  कृषि मंत्री कमल पटेल ने इसे ऐतिहासिक बताते हुए इसका स्वागत किया है  |  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  मध्यप्रदेश में गौकेबिनेट गठित करने का फैसला किया है  |  पशुपालन, वन, पंचायत व ग्रामीण विकास, राजस्व, गृह और किसान कल्याण विभाग गौ कैबिनेट में शामिल होंगे |  मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके ये जानकारी सभी से साझा की है  | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के अनुसार गौ कैबिनेट की पहली बैठक 22 नवंबर को गोपाष्टमी पर दोपहर 12 बजे गौ अभ्यारण, आगर मालवा में आयोजित की जाएगी  | कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कमल पटेल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के  गो कैबिनेट का गठन को लेकर कहा की यह निर्णय स्वागत योग्य है |  उन्होंने कहा गौ माता की रक्षा के लिए प्रदेश में 4000 गौशालाओं का निर्माण होगा  | कमल पटेल ने कहा पहले भी शिवराज सरकार ने गौ माता की रक्षा के लिए कई कार्य किये हैं | गौ हत्या पर प्रतिबन्ध लगाया गया है  | हत्या करने पर कड़े नियम बनाये गए हैं  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 November 2020

   Gabbar Bane Ti

टीआई दांगी गब्बर बताने के बाद अब विवादों में      झाबुआ के एक  टीआई के एल दांगी को फिल्म 'शोले" का 'गब्बर" बनना भारी पड़ गया  |  टीआई का वीडियो वायरल  होने के बाद  एसपी ने नोटिस जारी कर टीआई से जवाब मांगा है  | झाबुआ के कल्याणपुरा इलाके में हर साल 15 नवंबर को मथना बाबा का मेला लगता है  |  इसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं |  इस बार कोरोना के चलते मेले के आयोजन पर रोक लगी थी  | जहाँ माइक पर टीआई शोले के डायलॉग बोलते नजर आते थे  |  टीआई केएल दांगी रविवार सुबह गश्त पर निकले |  माइक पकड़कर उन्होंने कहा कि '50-50 कोस दूर जब बच्चा रोता है, तो मां कहती है कि बेटा चुप हो जा, नहीं तो केएल दांगी आ जाएगा  |  दांगी के गब्बर वाले डायलॉग का वीडियो वायरल हो गया  |  मामला पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के पास पहुंचा तो उन्होंने दांगी को नोटिस जारी कर दिया   | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 November 2020

  Illegal construction

जीतेंद्र नानू के अवैध निर्माण पर  बुलडोजर   इंदौर नगर निगम ने  शहर के सूचीबध्द गुंडों द्वारा किए गए अवैध निर्माणों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है  | पुलिस प्रशासन ने निगम को 15 बड़े गुंडों और उनके द्वारा किए गए अवैध निर्माण की सूची सौंपी है, जिन पर अब चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई शुरू हो गई है  | सबसे गुंडे साजिद और जितेंद्र नानू के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला  |  पहले चरण में बुधवार को गुंडे साजिद चंदनवाला के अवैध निर्माण को तोड़ने की शुरुआत रानीपुरा स्थित संत रविदास मार्ग स्थित दो मंजिला ध्वस्त करके की गई  |  साजिद की तीन दुकानें भी तोड़ी गई  |  इसके लिए नाले में पोकलेन मशीन उतारनी पड़ी |  दुकानों का निर्माण 30 बाय 50 फीट क्षेत्रफल में किया गया था | नगर निगम के अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह ने बताया कि जीतेंद्र उर्फ नानू के अवैध निर्माण पर निगम का बुलडोजर चलाया गया |  दोनों गुंडों ने अवैध कब्जे करके उन पर निर्माण कार्य कर लिया था  |  गुंडे जीतेंद्र का अवैध मकान चंदन नगर थाना क्षेत्र में स्थित है  | लंबे समय से प्रशासन गुंडों के अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की योजना बना रहा था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण कार्रवाई लगातार टलती जा रही थी | आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अब सरकार की तरफ से भी कार्रवाई शुरू करने का इशारा हो गया है  |  नगर निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अब लगभग हर दिन किसी न किसी गुंडे का अवैध निर्माण तोड़ा जाएगा  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 November 2020

   Dead body

परिवार ने जताई हत्या की आशंका   परासिया में दस साल के बालक का स्टाप डैम में शव मिलने से हड़कंप मच गया  | परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है |   उरधन ग्रामपंचायत में 10साल का बालक 5 दिन से गुमशुदा था  |  जिसकी शिकायत परिजन ने की थी  | पर पुलिस की लापरवाही के  चलते बालक को  जान से हाथ धोना पड़ा |  बताया जा रहा है की  बालक घर से जाम खाने को कहकर निकला था  |   जिसका शव  घर के पास स्टॉप डेम में मिला  |  मृतक के पिता ने  ने बताया की  कि 5 लोगो ने मिलकर मेरे बालक की हत्या की है | आठ दिन पूर्व पड़ोस में रहने वाले लोगो से हमारा विवाद हुआ था  | जिसकी हमने पुलिस को शिकायत की थी  | लेकिन पुलिस ने आरोपी को पकड़कर छोड़ दिया |  इसके बाद आरोपी ने बालक को मौत के घाट उतार दिया  |  इस सम्बंध में sdop अनिल शुक्ल कहा की  कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही हत्या की गुथी सुलझाई जाएगी |  घटना को लेकर पूछताछ की जा ही है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 November 2020

  Ppl 7 cricket competition

लोगों ने की क्रिकेट मैच की जमकर तारीफ   सिंगरौली में पचौर स्पोर्ट क्लब ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पीपीएल 7 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया |  जिसके फ़ाइनल मैच में विधायक सुभाष वर्मा ने  युवाओं की हौसल अफजाई की   |  कुंदा पचौर ग्राम में पचौर स्पोर्ट क्लब के द्वारा पीपीएल 7 का आयोजन किया गया  | जिसमें 32 टीमों ने भाग लिया जिसमें प्रमुख विजेता आरके कंस्ट्रक्शन उपविजेता गजरा बहरा टीम रही  | इस आयोजन के अध्यक्ष अभ्यास द्विवेदी और सचिव अनिमेष द्विवेदी ने कोरोना को ध्यान में रखते हुए क्रिकेट मैच का आयोजन कराया  |  यह  आयोजन  लगभग  7  वर्षों से किया जा रहा है |  इस क्रिकेट मैच के समापन दिवस पर जिले के देवसर विधानसभा के विधायक सुभाष वर्मा युवाओं की हौसला अफजाई के लिए पहुंचे  | और  युवाओं की इस क्रिकेट मैच के आयोजन के लिए अपने विधायक निधि से मदद  भी की  | सुभाष वर्मा ने कहा की खेल को बढ़ावा देने के लिए  खेल प्रेमियों की आगे भी इसी तरह मदद की जायेगी  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 November 2020

   Agusta westland

मुख्य आरोपी राजीव सक्सेना ने लिया नकुल नाथ का नाम पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे और सांसद है नकुलनाथ   घोटाले में नकुलनाथ ,अहमद पटेल, सलमान खुर्शीद के नाम नरोत्तम : दलाली के लिए था भोपाल का वल्लभ भवन   अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले से जुड़े मुख्य आरोपी   राजीव सक्सेना के बयान पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा की  | राजीव सक्सेना ने इस घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ के  नाम का  स्पष्ट तौर पर जिक्र किया है  |  उन्होंने कहा इस घोटाले में अन्य कांग्रेस के नेताओं अहमद पटेल और सलमान खुर्शीद का भी नाम आया है  | नरोत्तम ने कहा वे पहले से कहते आये हैं की  | वल्लभ भवन को दलालों का अडडा बनाया गया था  | और यहाँ भर्ष्टाचार का गढ़ बनाया गया था  |  नरोत्तम ने कहा अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग के केस में  राजीव सक्सेना के बयान ने साफ़ कर दिया की  | कांग्रेस के कई नेता इस घोटाले में शामिल है  | जिसमे राजीव सक्सेना ने कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ , अहमद पटेल  , और सलमान खुर्शीद का नाम लिया है  | इसमें अभी और भी कांग्रेसी नेता शामिल हैं  | उन्होंने कहा जो ईमानदारी की बात करते थे वे बताएं की क्या राजीव सक्सेना सत्य बोल रहे हैं  |  उनका बयान सही है  | गृह मंत्री  ने कहा कमलनाथ ने पूरे देश में जमकर भ्रष्टाचार किया है  | उनके साथियों ने भी भर्ष्टाचार किया  | और उनपर छापे पड़े थे  | और इसकी पुष्टि इस बयान के बाद स्पष्ट हो गई है  |  नरोत्तम ने राहुल गाँधी पर तंज कस्ते हुए कहा की  | राहुल गांधी हार की सिल्वर जुबली पूरी कर चुके हैं  | अब तो विपक्ष के नेता दुविधा में हैं की  | क्यूंकि वे जान चुके हैं की अगर वे राहुल गाँधी के साथ रहे तो उनका भी भविष्य अनिश्चित है  | कांग्रेसी भी ये जान चुके हैं की गाँधी परिवार के नेतृत्व में  कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 November 2020

 love jihad

लवजिहादी को  होगा  5 साल का  कठोर कारावास प्रलोभन ,बलपूर्वक धर्मांतरण और शादी होगी अवैध लवजिहाद गैर जमानती अपराध ,सहयोगी भी अपराधी विधानसभा सत्र में लाया जाएगा मप्र स्वातंत्र विधेयक 2020   लवजिहाद  के बढ़ रहे मामलों और अपराधों  पर अंकुश लगाने के लिए विधानसभा के अगले सत्र में  मध्यप्रदेश स्वातंत्र विधेयक  2020 लाने की तैयारी कर ली गई है  | गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा की प्रलोभन देकर जबरन शादी और धर्मांतरण करने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाई होगी  | लवजिहाद की घटना को  अंजाम देने वालों को  पांच साल के  कठोर करवास का प्रावधान होगा |  इसके साथ ही इसमें जो भी सहयोगी होगा उस पर भी कार्यवाई की जायेगी  |  लवजिहाद और धर्मांतरण की घटनाओ को देखते हुए  कड़ा कानून बनने जा रहा है  | जिसकी पूरी तैयारी की जा चुकी है |  ग्रह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने लवजिहाद पर नकेल कसने की तैयारी कर ली है  |  नरोत्तम मिश्रा ने बताया लवजिहाद को रोकने  लिए कड़ा कानून विधानसभा के अगले सत्र में लाया जाएगा  |  जिसमे लवजिहाद और धर्मांतरण कर जबरन शादी करने वालों को पांच साल की सजा का प्रावधान है | और यह संज्ञेय अपराध के साथ गैरजमानती होगा  |  उन्होंने कहा बहला फुसला कर , प्रलोभन देकर जबरन शादी और धर्म परिवर्तन करना  अपराध की श्रेणी में होगा  |  उन्होंने कहा लवजिहाद में सहयोग करने वाले लोगों पर भी इस कानून के तहत कठोर कार्यवाई की जाएगी  | नरोत्तम मिश्रा ने कहा धर्मांतरण और धर्मान्तरण  से किये  जाने वाले विवाह के एक माह पूर्व जिला दंडाधिकारी को सम्बंधित व्यक्ति और धर्मांतरण कराने वाले दोनों ही लोगों को  सूचना देनी होगी  | उन्होंने कहा बहका कर , प्रलोभन देकर और बलपूर्वक धर्मांतरण और शादी को गैर कानूनी और अवैध माना जाएगा |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 November 2020

  Monia dance

आराध्य देव के लिए ग्रामीणों ने किया मोनिया नृत्य    टीकमगढ़ में दिवाली के बाद ग्रामीणों ने बुंदेलखंड का मशहूर नृत्य मोनिया का आयोजन किया  | इस दौरान सभी आयु वर्ग के लोग मौजूद रहे  | बताया जाता है अपने आराध्य देव को प्रसन्न करने के लिए यह नृत्य किया जाता है  |  दिवाली के दूसरे दिन गांव से ग्रामीण डांडिया के साथ कुंडेश्वर धाम पहुंचकर शिव आराधना के बाद पूरे शहर में रंग-बिरंगी वेशभूषा में मोनिया डांस का आयोजन करते हैं  |  इस दौरान सारे मोनिया मोहन रहते हैं |  और अपने इस नृत्य को भगवान श्री कृष्ण को समर्पित करते हैं  | बताया जा रहा है  की जिस  तरीके से गोपियों ने भगवान श्री कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए डांस किया था  | उसी तरह  बुंदेलखंड में किया जाने वाला मुनिया नृत्य है  | दिवाली के बाद  तीन-चार दिन तक इस नृत्य का आयोजन ग्रामीण करते हैं  | ग्रामीण  अपने आराध्य देव की भक्ति का आह्वान नृत्य के माध्यम से करते हैं |  इसमें छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक भाग लेते हैं  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  16 November 2020

 Ground dispute

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस   छतरपुर में जमीनी विवाद के चलते  एक बुजुर्ग की लाठी डंडों से  पीटपीट कर  हत्या कर दी गई |  और आरोपी फरार हो गए|  पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है  |  गढ़ीमलहरा में जमीन विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया | जहाँ एक बुजुर्ग की लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई |  इस घटना में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है |   जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है |  बताया जा रहा है की  जब पीड़ित मुन्ना यादव अपने खेत पर जा रहा था   | तभी आरोपी जयहिंद यादव ने अपने आधा दर्जन साथियों के साथ उनपर लाठी डंडों ओर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया | वही पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच में जुट गई है | . फिलहाल सभी आरोपी अभी फरार बताए जा रहे है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  16 November 2020

 Reliance accident

सुरक्षा मापदंडों की अनदेखी,  2 लोगों ने गवाई जान   सिंगरौली के अमलोरी कोल माइंस में रिलायंस  प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है  | बताया जा रहा है कि कोयला शिफ्टिंग करने वाला डम्पर एक बुलेरो के ऊपर चढ़ गया | . जिससे दो लोगों की मौत हो गई  |  अमलोरी कोल माइंस में रिलायंस  प्रबंधन के द्वारा  सुरक्षा के  मापदंड नहीं अपनाए जाने के कारण कई घटनाएं हो चुकी हैं  | फिर भी रिलायंस  प्रबंधन  इन सबसे सबक नहीं ले रहा है  |  जिसके चलते एक बार फिर कार्य करने के दौरान दो व्यक्तियों देवेंद्र पांडे और आदेश शाह की मौत हो गई  |  बताया जा रहा है की  कोयला शिफ्टिंग करने वाला  डम्पर अचानक एक बोलेरो के ऊपर चढ गया |  जिससे उसमे सवार  2 लोगों की  मौत हो गई  |  घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है  |                

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  16 November 2020

  Fake meter reader

विद्युत् मीटर रीडर बनकर की थी  लूट    सिंगरौली में विद्युत मीटर रीडर बन कर सोने की चैन लूटने वाले दो आरोपियों में एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया  |  बताया जा रहा है की ये दोनों आरोपी  विद्युत् रीडर बनकर घर में घुसे और फिर महिला के गले से चैन छीन कर भाग गए  |  बिलौंजी निवासी महिला सुमन गुप्ता की  गले से सोने की चैन  लूटने वाले  दो आरोपियों में एक को गिरफ्तार कर लिया गया  |  ये आरोपी मीटर रीडर बनकर सुमन गुप्ता के घर में घुसे थे  | और मीटर खराब होने की बात कही  | उसके बाद  उसे डरा धमकाकर उसके गले की चैन छीन ली  | बताया जा रहा है आरोपी बिहार निवासी  हैं |  जिनमे एक को  सीसीटीवी के आधार पर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया  | जिसके पास महिला की सोने की चैन बरामद हुई है  | जबकि एक अभी फरार बताया जा रहा है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 November 2020

 Narottam Mishra

नरोत्तम मिश्रा ने सुनी लोगों की समस्या    गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा दतिया स्थित अपने निवास पहुंचे  |  जहाँ उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी  | और सस्याओं के निराकरण का अस्वासन दिया  |  गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा दतिया के राजघाट स्थित निवास पर पहुंचे  |  इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी  | गौरतलब है की नरोत्तम बड़ोनी तिराहे के पास पुलिस अधिकारियों  और आरक्षकों के लिए 41 करोड़ 87 लाख की लगत से बनने वाले पुलिस आवासीय बिल्डिंग का शिलान्यास करने पहुंचे हैं  | इस दौरान नरोत्तम ने रहवासियों की समस्या को गंभीरता से सुना और  उनके निराकरण का अस्वासन दिया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  12 November 2020

 eow print

कैस , ज्वेलरी के साथ कई दस्तावेज जब्त   उमरिया में आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में ईओडब्ल्यू की टीम ने सहकारी समिति सिगडी के प्रबंधक राम सुवन गुप्ता के घर छापामार कार्यवाई की  | गुप्ता के घर से ईओडब्ल्यू की टीम ने कैस  ,  ज्वेलरी,  कार, और कई जमीनों के दस्तावेज जब्त किए गए   |  आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिलने के बाद ईओडब्ल्यू की टीम ने सहकारी समिति सिगडी के प्रबंधक राम सुवन गुप्ता के पतौर स्थित घर में छापेमार कार्यवाई की |  कार्रवाई के दौरान प्रबंधक के घर में 2 लाख से ज्यादा का केस, 5:30 लाख की ज्वेलरी, दो बाइक, साढे 8 लाख मूल्य की एक आर्टिका कार, कई जमीनों के दस्तावेज जब्त किए गए हैं |  साथ ही आठ अलग-अलग खातों में 5 लाख 50 हजार जमा होने की जानकारी भी खातों से मिली है। एलआईसी की अलग-अलग पॉलिसियों से 20 लाख के बीमा के दस्तावेज भी घर से बरामद किए गए हैं |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  12 November 2020

  The meeting

सरकार की गाइडलाइन के अनुसार हो कार्य   सिंगरौली में टीएचडीसी कोल ब्लॉक क्षेत्र में  विस्थापितों की समस्या के समाधान को लेकर सांसद रीती पाठक ने बैठक ली  | इस दौरान उन्होंने कहा की विस्थपितों को पहले बसने के लिए जगह की व्यवस्था होनी चाहिए |  और  प्रशासन की गाइड लाइन के अनुसार कार्य होने चाहिए  |  सांसद रीति पाठक ने कहा की जो भी नई आद्योगिक इकाइयां डेवलॅप हो वो प्रशासन और शासन के नियमों के अनुसार ही होनी चाहिए  | आद्योगिक निर्माण से पहले विस्थापितों को उनके बसने के लिए जगह देना जरूरी है | रीती ने कहा जो प्रोजेक्ट विस्थापितों को दिखाए गए हैं  | उनके ही अनुसार प्रोजेक्ट होना जरूरी है  | प्रदूषण को लेकर उन्होंने कहा की भारत सरकार के नियमो को देखते हुए ही औद्योगिक इकाइयां संचालित की जाएंगी | इस दौरान विधायक सुभाष वर्मा सहित प्रशासन के लोग मौजूद रहे  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  12 November 2020

 Cracker merchant

व्यापारियों ने की प्रशासन से  मुलाक़ात    सिंगरौली में प्रदूषण के चलते प्रशासन ने पटाखा बिक्री पर प्रतिबन्ध लगा दिया है |   प्रतिबन्ध लगने के बाद  पटाखा व्यापारियों ने एसडीएम से मुलाकात कर व्यापर में हो रहे घाटे के बारे में चर्चा की |  इस पर प्रशासन ने व्यापारियों को  रास्ता निकालने का आश्वासन दिया है  |  दिवाली के अवसर पर एनजीटी की मांग पर प्रशासन ने पटाखे जलाने पर प्रतिबन्ध लगा दिया है  | गौरतलब है की प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए प्रशासन ने स दिवाली पटाखों और प्रदूषण फ़लाइने वाली वस्तुओं पर प्रतिबन्ध लगा दिया है |  जिसको लेकर सैकड़ों पटाखा व्यापारी कलेक्ट्रेट पहुंचे  | और अपनी परेशानी बताते हुए कहा की  लगभग  164 व्यापारियों के लाइसेंस जारी हो गए हैं |  जिसमें उन्होंने साहूकारों से कर्ज लेकर लाखों रुपए के पटाखा खरीद लिया है |  अब बिक्री नहीं होने पर उनको भारी नुक्सान उठाना पड़ेगा  |  एसडीएम विकास सिंह व्यापारियों की मांग पर उच्च अधिकारियों से बात करने की बात कही |  इस दौरान सांसद रीती पाठक भी मौजूद रही  |          

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  12 November 2020

  Digvijay Singh

दिग्विजय : नोटतंत्र की जीत हुई , लोकतंत्र की हार     पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस की उपचुनाव में बुरी तरह पराजय को लेकर एक बार फिर ईवीएम और प्रशासन को दोषी ठहराया है | उन्होंने कहा की कई जगह ईवीएम में छेड़छाड़ की गई और प्रशासन ने भाजप कार्यकर्ता की तरह कार्य किया  |  दिग्विजय सिंह ने कहा की मान्धाता और नेपानगर जैसी सीट में कांग्रेस की स्थिति अच्छी थी  | फिर भी वहां कांग्रेस की हार हुई  | जिसकी वजह ईवीएम में छेड़छाड़ थी |  इसकी समीक्षा की जायेगी | . उन्होंने हार का ठीकरा ईवीएम और प्रशासन पर फोड़ते हुए कहा की  | आज भी अमेरिका जैसे देशों में ईवीएम का उपयोग नहीं किया जाता है |  अब  दिग्विजय सिंह ने कहा की प्रशासन ने भाजपा के कार्यकर्ता की तरह कार्य किया  | उन्होंने कहा चुनाव लोकतंत्र और नोट तंत्र के बीच था  | और नोटतंत्र जीत गया  | लोकतंत्र हार गया  | अब समझ से ये परे है की दिग्विजय भारत की तुलना अमेरिका से सिर्फ ईवीएम को लेकर ही क्यों करते हैं |  विकास को लेकर क्यों नहीं करते  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 November 2020

 Shivraj Singh Chauhan

श्रीराम सांस्कृतिक और पुरातात्विक संग्रहालय बनेगा   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अपनी नई पारी की शुरुवात रामकाज से ही की और कहा भोपाल में  एक विशिष्ट  दर्शनीय  श्रीराम सांस्कृतिक और पुरातात्विक संग्रहालय बनाया जाएगा |  मुख्यमंत्री ने तुलसी मानस प्रतिष्ठान की बैठक में यह बात कही  |  भाजपा को मिली प्रचंड जीत के पश्चात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने   राम काज से कार्य का शुभारंभ किया  | मुख्यमंत्री ने सबसे पहले  तुलसी मानस प्रतिष्ठान की बैठक में भाग लिया और उसे   संपत्तिकर में छूट देने की बात कही |  बैठक में मानस भारती पत्रिका के दीवाली अंक का विमोचन किया गया |  मुख्यमंत्री शिवराज सिंघण ने  राजधानी में एक विशिष्ट  श्रीराम सांस्कृतिक और पुरातात्विक संग्रहालय  बनाये जाने की बात कही  | बैठक में तुलसी मानस प्रतिष्ठान मध्य प्रदेश की लीज अवधि बढ़ाने के आवेदन को स्वीकृति प्रदान की गई  | इस अवसर पर मुक्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा सबसे बड़ी आवश्यकता समाज को और अपने बच्चो को संस्कार देने की है  | तुलसी दास जी की रामचरितमानस संस्कार सीखने की सबसे बड़ी पुस्तक है |  उन्होंने कहा मैं भी बचपन में गांवों की बैठकों, चौपालों में चौपाई सुनाया करता था  |  कई गांवों की बैठकों में तो चौपाई का अर्थ  बताने मुझे बुलाया जाता था  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 November 2020

 kamalnath

शिवराज से बोले नाथ ,नकुल को भी साथ ले आया हूँ   मध्यप्रदेश में करारी शिकस्त खाने के अगले दिन ही पूर्व मुख्यमंत्री प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ अपने बेटे नकुल नाथ को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के निवास पर पहुंचे  | इसे वैसे शिस्टचार भेंट कहा जा रहा है  |  उपचुनाव में   कांग्रेस की बड़ी हार के बाद पूर्व  कमलनाथ  | मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान जी से मिलने सीएम हाउस पहुंचे  | कांग्रेस के भीतर और बहार अब ुए चर्चा है कि पुत्र मोह के चलते पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ ने कांग्रेस का बुरा हाल कर दिया है  | और इसी वजह से कांग्रेस की यह गत हुई है |  आज भी जब कमलनाथ  cm  शिवराज सिंह से मिलने पहुंचे तो उनके संसद पुत्र नकुल नाथ भी उनके साथ थे  |  जब शिवराज सिंह  का नकुल नाथ पर ध्यान नहीं गया तो कमलनाथ को कहना पड़ा नकुल को भी साथ ले आया हूँ  |  वैसे ये दो नेताओं के बीच की सामान्य शिष्टाचार मुलाक़ात थी  | लेकिन इसके पीछे की वजह नकुल नाथ को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से मिलवाना ही थी  | कमलनाथ को लगा कि अब अगले तीन साल एमपी में बीजेपी का शासन चलेगा तो उन्होंने अपने सांसद पुत्र को भविष्य की दृष्टि से मुख्यमंत्री से मिलवाया |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 November 2020

 Narottam Mishra

दिग्विजय सिंह की सलाह से कांग्रेस का ये हाल हुआ है कमलनाथ का मैनेजमेंट पूरी तरह फेल हो गया     गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भाजपा की उपचुनाव में जीत के बाद कहा की  |  भाजपा के प्रत्याशी साठ हजार तक वोटों से जीते हैं  |  मिश्रा ने कहा हमने   सबसे ज्यादा और सबसे कम मतों से भी जीत हासिल की   हैं |  उन्होंने राहुल गाँधी के राजनैतिक गुरु  दिग्विजय सिंह पर तंज  कस्ते हुए कहा की  |  उनकी सलाह से मध्यप्रदेश में कांग्रेस का ये हाल है  | वे नितीश कुमार को सलाह दे रहे हैं  |  उन्होंने कमलनाथ के मैनेजमेंट को भी पूरी तरह फेल बताया  |  नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस की उपचुनाव में हार को लेकर समीक्षा बैठक पर कहा की  |  कांग्रेस के नेता फील्ड पर गए नहीं  हैं  |  वे क्या हार की समीक्षा करेंगे | उन्होंने कहा हमारा एजेंडा है 8 करोड़ प्रदेशवासियों का विकास करना  |  उन्होंने कमलनाथ को आड़े हाथों लेते हुए कहा की  | कमलनाथ खुद को मैनेजमेंट गुरु कहते थे लेकिन उनका मैनेजमेंट था कहाँ जो फेल हो गया  | उनकी एक बात सच हो गई की उनकी चक्की बहोत बारीक पीसती है  | और उन्होंने अपनी चक्की से पूरी कांग्रेस को पीस दिया  |  सबसे बड़ी पार्टी छोटी   हो गई  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 November 2020

 Karni Army application

जबरन मारपीट ,पैसे मंगाने और झूठी धारा का आरोप   करणी सेना के जिला अध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने टीआई सुनील शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं |  उन्होंने कहा की टीआई ने उनके साथ थाने में मारपीट की  और उनपर झूठी  धाराएं लगाईं |   करनी सेना के विनय प्रताप ने शिकायती आवेदन  एएसपी  एम् आई  चौरसिया को देते हुए  कोतवाली टीआई सुनील शर्मा  पर आरोप लगाया कि  टीआई ने मुझे 2 नवंबर को कोतवाली लाकर बेदर्दी से पिटाई की  | और झूठी धाराएं  लगाई  | उन्होंने कहा मेरी पत्नी से मुझे छोड़ने के एवज में  पचास हजार  की मांग की गई | जब यह मांग पूरी नहीं हुई तो मेरे साथ बर्बरता से पिटाई की गई  | उन्होंने बताया  उस दिन में पास के ग्राम में एक धार्मिक अनुष्ठान में व्यस्त था जो एक चैनल पर लाइव दिखाया जा रहा था  | जो इस बात का सबूत है कि प्रार्थी उस समय घटनास्थल पर था ही नहीं  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  10 November 2020

 Death due to mud

मिट्टी खोदने के दौरान दबे छह बच्चे बच्चों की उम्र सात से बारह वर्ष के बीच   भोपाल के ग्राम  बरखेड़ी  में सात बच्चे मिटटी खोदने गए थे  | जहाँ मिटटी धसने से चार बच्चों की मौत हो गई  | जबकि दो को उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कार्य गया है  |  बरखेड़ी इलाके में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में चार बच्चों  की जान चली गई  और दो बच्चे  घायल हो गए  |  घायल बच्चों का अस्पताल में उपचार चल रहा है  | बच्चों की उम्र सात से बारह वर्ष के बीच  है  |  सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र में स्थित ग्राम बरखेड़ी में सोमवार सुबह कुछ बच्चे एक मिट्टी खदान में पहुंचकर खेल-खेल में इसकी खुदाई कर रहे थे |  इसी दौरान अचानक खदान के किनारे की मिट्टी धंस गई, जिसमें छह बच्चे दब गए  | यह देखकर बाकी बच्चे घबरा गए और उन्होंने तुरंत दौड़कर अपने घरवालों को हादसे की सूचना दी |  हादसे की खबर सुनकर गांव के लोगों में हड़कंप मच गया और वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर बच्चों को मिट्टी से निकालने में जुट गए  | सूखी सेवनिया थाना प्रभारी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे एवं मिट्टी हटाते हुए बच्चों को बाहर निकलवाया  | उन्हें तुरंत एंबुलेस के जरिए हमीदिया अस्पताल भिजवाया गया, जिनमें से चार बच्चों ने रास्ते में दम तोड़ दिया | बाकी दोनों बच्चों का   हमीदिया में इलाज चल रहा है | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भी ट्वीट के जरिए चार मासूमों के निधन पर गहन दुख और संवेदना प्रकट की  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 November 2020

 Computer baba

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मिलने नहीं आएंगे सुपर कारिडोर पर किए गए अतिक्रमण पर कार्रवाई     कंप्यूटर बाबा द्वारा इंदौर के सुपर कारिडोर पर किए गए अतिक्रमण पर सोमवार सुबह जिला प्रशासन ने कार्रवाई की |  प्रशासन की टीम ने यहां बने मकान को पूरी तरह से गिरा दिया  |  रविवार को गोम्मटगिरी के करीब कंप्यूटर बाबा का अवैध रूप से बना आश्रम गिराने के बाद यह जानकारी मिली थी कि सुपर कॉरिडोर पर भी बाबा ने अतिक्रमण कर रखा है  |  अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का विरोध करने पर बाबा और उनके समर्थकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था |  पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को कंप्यूटर बाबा से मिलने पहुंचना था लेकिन वे इंदौर नहीं गए  |  कंप्यूटर बाबा का सुपर कॉरिडोर पर दूसरा अवैध कब्ज़ा भी आज हटा दिया गया  | अवैध कब्जे के मामले में सेंट्रल जेल इंदौर भेजे गए कंप्यूटर बाबा  से मिलने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इंदौर नहीं  पहुंचे | कंप्यूटर बाबा शुरुआती दौर से ही विवादास्पद रहे हैं  | भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में उन्होंने पौधरोपण घोटाला को उठाया था  | उसके बाद शिवराज सरकार ने उन्हें  मंत्री का दर्जा दे दिया था  | 2018 के विधानसभा चुनावों से पहले उन्होंने  पाला  बदलकर कांग्रेस ज्वाइन कर  लिए  | रविवार को कंप्यूटर बाबा द्वारा किए गए अतिक्रमण को  प्रशासन द्वारा हटाए जाने के बाद यहां स्थित मंदिर में सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामवासी पहुंचे और पूजा अर्चना कर कार्रवाई को लेकर प्रसन्नता जताई  | आश्रम गिराने के बाद  प्रशासन को जानकारी मिली थी कि सुपर कॉरिडोर पर भी बाबा ने अतिक्रमण कर रखा है | आज उस अतिक्रमण को भी नेस्तनाबूत किया गया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 November 2020

  accident

डंपर और बोलेरो कार की टक्कर  5 लोग घायल     सतना के  नागौद में  बड़ा सड़क हादसा हुआ है | जहाँ डम्पर और बुलेरो की भिड़ंत हो गई  | इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए हैं  | नागौद के रेरुआ मोड़ के पास  बोलेरो और डंपर की भीषण भिड़ंत जो गई  | इस हादसे में सात लोगों की मौके पर ही हुई मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए  | मृतकों में तीन महिला, तीन पुरुष और एक बच्चा शामिल है |  बताया जा रहा है कि सभी पन्ना जिले में पारिवारिक शोक के कार्यक्रम में शामिल होकर रीवा वापस लौट रहे थे  | सभी लोग रीवा की विश्वकर्मा परिवार से थे  | गंभीर रूप से घायल  लोगों को रीवा मेडिकल कॉलेज रिफर किया गया है |  हादसे के बाद अन्य वाहन चालक रुके और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ भी पहुंच गई, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी |  सड़क दुर्घटना की सूचना पाकर मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र जैन सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए  | बताया जा रहा है कि बोलेरो कार में 10 लोग सवार थे |  वहीं पुलिस ने  डम्पर  को जब्त कर लिया है  | इस हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया |  डंपर बुरहानपुर का बताया जा रहा है |   इस हादसे  पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी शोक जताया है |  उन्होंने ट्वीट किया कि सतना के नागौद में हुई सड़क दुर्घटना में कई अमूल्य जिंदगियों के असमय काल कवलित होने के समाचार से अत्यधिक पीड़ा हुई | ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणों मे स्थान देने  और परिजनों को वज्रपात सहन करने एवं घयलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना  है | .  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 November 2020

 Car fell in the queue

पार्टी मनाकर मस्ती में  लौट रहे थे युवक इटिओस कार पानी से भरे कुएं में  गिरी   पार्टी कर के मस्ती में कार चला रहे युवकों को इतना भी होश नहीं था कि उनकी कार कहाँ जा रही है  .|कार सवार इन युवकों को मस्ती भारी पड़ गई और इनकी कार एक कुए में जा गिरी | कुए में डूबने से कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई  |  खजुराहो में देर रात एक इटिओस कार पानी से भरे कुएं में गिर गई  |  और कार सवार  तीनों युवकों की पानी में डूबने से मौत हो गई  | युवक पार्टी मनाकर मस्ती में लौट रहे थे  |  खजुराहो में स्थित पुरानी बस्ती के तीन युवक रविवार की शाम बेनीगंज मार्ग स्थित फार्म हाउस पर पार्टी मनाने के लिए गए थे  |  रात में पार्टी करने के बाद तीनों युवक कार  से लौट रहे थे  | तभी उनकी कार रास्ते में पड़ने वाले एक प्राचीन सार्वजनिक कुएं में  गिर  गई  |  रात में जब तीनों युवक अपने अपने घर नहीं लौटे तो उनके  परिजनों  ने उनकी  तलाश शुरू की |  बेनीगंज मार्ग स्थित सार्वजनिक कुएं में जब देखा गया तो पानी में कार डूबी हुई दिखाई दे रही थी |  तत्काल खजुराहो थाना पुलिस को इसकी सूचना दी  गई  |  मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने क्रेन   से कार को बाहर निकाला तो कार के अंदर पुरानी बस्ती निवासी भूपेंद्र सिंह चंदेल, जुझार सिंह एवं भोलू राजा मृत अवस्था में पाए गए |  तीनों युवकों की उम्र 30 से 35 वर्ष बताई गई है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 November 2020

  Shankar Lalwani

सांसद  ने  इंदौर प्रशासन की कार्यवाई को सही ठहराया    कम्प्यूटर बाबा के आश्रम पर हुई प्रशासन की कार्रवाई को सांसद शंकर लालवानी ने सही ठहराते हुए कहा की  | कंप्यूटर बाबा में राजनीती का वायरस घुस गया था | धर्म की पताका फहराने की जगह वो राजनीती कर रहे थे |  कम्प्यूटर बाबा के आश्रम पर हुई कार्यवाई पर राजनीति  शुरू हो गई है |  भाजपा सांसद शंकर लालवानी कार्रवाई का  समर्थन किया  | और कहा की कम्प्यूटर बाबा को धर्म की पताका फहराना थी |  लेकिन उनमें राजनीति का वायरस घुस गया था |  लालवानी ने कहा कि बाबा की भाषा ठीक नहीं थी | वे मुखयमंत्री शिवराज सिंह चौहान और दूसरे लोगों के लिए  | जिस तरह की भाषा का वे प्रयोग कर रहे थे वो किसी संत पर शोभा नहीं देती  | उन्होंने  कहा कि जिस तरह की सामग्री उनके आश्रम से मिलने की जानकारी मिल रही है |  उससे साफ हो रहा है कि खुद को फक्कड़ बाबा कहने वाले बाबा की असलियत क्या थी | सांसद के इस बयान के बाद कांग्रेस हमलावर हो गई है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 November 2020

  Cycle theft

उधारी वापस नहीं करने पर आरोपियों ने की चोरी    भोपाल में एक अजीबो गरीब चोरी का मामल सामने आया है |  जहाँ  9 हजार की साइकिल चोरी करने के लिए 20 लाख की कार  का उपयोग किया गया  मामला कोहेफिजा थाने का है  ... जहाँ एक व्यक्ति ने रिपोर्ट लिखाई की उनकी बेटी की की सायकिल चोरी हो गई है | पुलिस ने जब  घटना स्थल के सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले तो उसमे आरोपियों को वारदात को अंजाम देते हुए देखा गया।  जिनकी तलाश CCTV फुटेज में आये  हुलिये के आधार पर की गई  | और   आरोपी अतुल कुजुर को उसके साथी के साथ  गिरफ्तार कर लिया गया  | इसके साथ ही  चोरी गयी सायकिल को भी  बरामद कर लिया गया |   बताया जा रहा है की उधारी के पैसे नहीं लौटाने पर अतुल और उसके साथियों ने साइकिल  चोरी प्लान बनाया था  | और  कार से जाकर साइकिल  की चोरी की | जिसके बाद उसे OLX पर बेचने के लिए डाल दिया  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 November 2020

  Devmurari Bapu

कार्यवाई पर संत समाज ने इंदौर प्रशासन को दिया धन्यवाद   कंप्यूटर बाबा पर इंदौर जिला प्रशासन की कार्रवाई पर संत समाज ने इंदौर प्रशासन का धन्यवाद् किया  | इस दौरान देवमुरारी बापू ने कहा की कंप्यूटर बाबा के अवैध कार्यों के खिलाफ कार्यवाई हुई है  |  उन्होंने कहा कप्यूटर बाबा अधिकारियों को डरा धमका कर कार्य करा रहे थे  | प्रशासन ने कप्यूटर बाबा को उनकी सही जगह जेल पहुंचा दिया है |  देव मुरारी बापू ने कहा की उनकी भविष्यबाणी सही हुई है | उन्होंने कहा था की कंप्यूटर बाबा और उनके चेले कमलनाथ जेल जायेंगे |  कंप्यूटर बाबा तो जेल चले गए अब चेले का भी नंबर आएगा  | गौरतलब है की देवमुरारी बापू कंप्यूटर बाबा के खिलाफ टीटीनगर थाने में जान से मारने के मामले में प्रकरण दर्ज करा चुके है  | उन्होंने कंप्यूटर बाबा पर कई आरोप लगाए और कहा कि | कंप्यूटर बाबा अधिकारियों को डरा धमकाकर पैसा एठने का कार्य करता  हैं |  नर्मदा में रेत अवैध उत्खनन का कार्य करा रहे हैं  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 November 2020

 Computer baba

गौशाला की जमीन पर किया था अवैध निर्माण आधुनिक सुख-सुविधा का सामान जुटा रखा था विरोध पर बाबा सहित सात लोगों को जेल भेजा गया दिग्विजय :यह राजनितिक प्रतिशोध की चरम सीमा   अक्सर विवादों में रहने वाले कंप्यूटर बाबा के अवैध निर्माण पर जिला प्रशासन इंदौर ने कार्यवाई करते हुए  | जम्बूड़ी हप्सी गांव में सरकारी जमीन पर बना आश्रम रविवार सुबह ढहा दिया |  इस दौरान विरोध करने पर पुलिस ने बाबा सहित सात लोगों को धारा 151 की तहत जेल भेज दिया  |  बाबा के आश्रम से एक 315 बोर की बंदूक और एयर गन भी मिली है |  पूर्व नदी न्यास अध्यक्ष और कांग्रेस के लिए प्रचार प्रसार करने वाले कंप्यूटर बाबा के अवैध निर्माण पर इंदौर प्रशासन ने बुलडोजर चलाते हुए ध्वस्त कर दिया  | कंप्यूटर बाबा यानि रामदेव दास त्यागी अपनी राजनीतिक संबंधों के कारण चर्चा में रहते हैं  |  हाल ही में कंप्यूटर बाबा विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी के खिलाफ  सभी 28 विधानसभाओं में लोकतंत्र बचाने की यात्रा लेकर पहुंचे थे  | अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए बाबा को पहले नोटिस भी दिए गए थे  | दो हजार रुपये का अर्थदंड लगाते हुए शासकीय भूमि से बेदखल करने का आदेश भी पारित किया गया था  | बाबा ने यहां दो एकड़ शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा करके आश्रम, शेड और पक्के निर्माण कर लिए थे  |  यहां एयर कंडीशंड कमरे और उनमें आधुनिक सुख-सुविधा का सामान जुटा कर रखा गया था  |  यहां तीन सर्वे नंबरों की करीब 40 एकड़ शासकीय भूमि है |  वर्ष 2000 में जिला योजना समिति ने यह जमीन गौशाला के लिए दी थी |  बाबा के आश्रम से एक 315 बोर की बंदूक और एयर गन भी मिली है  .| गांधी नगर थाना प्रभारी अनिल सिंह के चौहान के मुताबिक जो हथियार जब्त हुआ है उसका लाइसेंस था  |  पुलिस अब इसकी वैधता सीमा की जांच कर रही है  | अतिक्रमण हटाने के दौरान बाबा और उनके अनुयायियों के विरोध को भांपते हुए प्रशासन के साथ पुलिस बल भी पहुंचा | अतिक्रमण हटाने के दौरान बाबा ने कार्रवाई का विरोध किया तो पुलिस अधिकारियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया |  पुलिस अभिरक्षा में उन्हें और छह लोगों को सेंट्रल जेल भेज दिया  गया  | बाबा के इस अवैध निर्माण के टूटने पर कांग्रेस कहाँ पीछे रहने वाली थी  | कांग्रेस से राज्यसभा संसद दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए इसे प्रतिशोध की चरम सीमा बताया  |  कांग्रेस विधायक विशाल पटेल ने कार्यवाही का विरोध करते हुए कहा कि यह मंदिर कलोता समाज का है अगर मंदिर तोड़ने की कार्यवाही की गई तो पूरा कलोता समाज सड़क पर आकर आंदोलन करेगा  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 November 2020

  Panch sarpanch charge

भ्र्ष्टाचार को लेकर जांच की मांग की गई   परासिया जनपद पंचायत में पंच और सरपंच आमने सामने आ गए हैं | दोनों एक दूसरे पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जांच की मांग कर रहे हैं  ... भमोडी ग्राम पंचायत में सरपंच व पंच के बीच राजनीति गरमाई हुई है |  दोनों एक दूसरे पर  आरोप प्रत्यारोप लगा रहे है  | जिसमे कुछ दिन पहले पंच वीरेन्द्र ने सरपंच व सचिव के ऊपर भ्रष्टाचार  का आरोप  लगाया था  | वही आदिवासी महिला सरपंच ने वीरेन्द्र  के ऊपर सारे इल्जाम को गलत बताया और  कहा कि वीरेन्द्र  ग्राम पंचायत से हर कार्य का कमीशन मांगता है  |  सारे पंचायत के कार्यो की ठेके की मांग करता है | और मेरे द्वारा न देने पर मुझसे अभद्र व्यवहार करता है|  गलत आरोप लगाता है | सरपंच ने कहा वे  वीरेंद्र के भ्रष्टाचार की जांच करवाएंगी | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 November 2020

 love jihad

नाबालिग लड़की का अपहरण के बाद मौत ताहिर अपहरण कर के लाया था लड़की को लड़की की तबियत बिगड़ने के बाद मौत   भोपाल से एक और  लवजेहाद का मामला सामने आया है  | बताया जा रहा है की  झाँसी से गायब हुई एक  लड़की की भोपाल में मौत हो गई है |  मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है की ताहिर नाम के युवक के साथ  लड़की गायब हुई थी | . जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई |  भोपाल के चूनाभट्टी स्थित निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक लड़की की  मौत हो गई  | मृतक के परिजनों का आरोप है की ताहिर नाम के युवक और उसके परिजनों के चलते उनकी बेटी की मौत हुई है | उन्होंने इसे  लव-जिहाद का मामला बताते हुए कहा की  उनकी बेटी का  धर्म-परिवर्तन कर  प्रताड़ित  किया गया |  जिसकी वजह से उसकी तबियत बिगड़ी  | और उसका हीमोग्लोबिन कम होने की वजह से  मौत हो गई |  नाबालिग  लड़की झांसी से 1 साल पहले गायब हुई थी | बताया जा रहा है की लड़की की तबियत  खराब होने पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था  | जहाँ   लड़की में खून की कमी बताया गया  | जिसके बाद  उसकी मौत हो गई | गौरतलब है की झांसी में 2019 में नाबालिक के अपहरण होने का मामला दर्ज  हुआ था | हिन्दू संगठनो ने इस लव जिहाद को लेकर विरोध शुरू कर दिया है |  नाबालिग लड़की के परिवार के काफी लोग पुलिस विभाग से जुड़े हुए हैं | लड़की के पिता यूपी पुलिस में इसी साल  रिटायर्ड हुए हैं  | एक चाचा  डीजी की गाडी  चलाते हैं  |  परिवार में कम से कम आधा दर्जन लोग  पुलिस विभाग में जुड़े है |   इसके बावजूद इसके उस लड़की का समय रहते पता नहीं लगाया जा सका  |  जिनके हाथ में समाज को बचाने की जिम्मेदारी है और वे अपने परिवार के लोग की जान नहीं बचा पा रहे हैं  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 November 2020

  Selfie becomes fatal

सेल्फी लेते वक़्त  महिला खाई में गिरी   सेल्फी लेने के चक्कर में एक महिला की मौत हो गई  | बताया जा रहा है की इंदौर से ओंकारेश्वर जा रहे दंपति जामघाट के पास रुके  | और  सेल्फी लेते समय महिला का पैर फिसल गया  |  जिससे वह  200 फीट नीचे खाई में गिर गई और उसकी मौत हो गई | खाई में गिरी महिला को निकालने में   4 घंटे से ज्यादा लगे  बांस और रस्सी के सहारे बांध कर उसके शव  को ऊपर लाया गया  |  सेल्फी का शौक जानलेवा बनता जा रहा है | ताजा मामला इंदौर का है |  यहां एक महिला नीतू बाहेती को सेल्फी के चक्कर में जान से हाथ धोना पड़ गया  |   इंदौर से ओंकारेश्वर जा रहे दंपति मंडलेश्वर से जाम घाट के बीच सेल्फी लेने रुके  |  पहाड़ी के किनारे पर खड़े होकर पति के साथ सेल्फी ले रही महिला का अचानक पैर फिसल गया और वह पांच सौ फीट गहरी खाई में गिर गई  | हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई  | पति विकास बाहेती ने बताया कि हमने करीब 5 से 7 फोटो ले ली थीं  | लेकिन इसके बाद भी नीतू अधिक फोटो लेने की जिद कर रही थी |  इसी दौरान यह हादसा हुआ  | महिला के शव काे पुलिस व ग्रामीणाें की मदद से करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया  शव को बांस और रस्सी के सहारे बांधकर ऊपर लाया गया  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 November 2020

  Digvijay Singh

दिग्विजय सिंह के राजनैतिक गुरु हैं अर्जुन सिंह     मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री  और  केंद्रीय मंत्री रहे  कांग्रेस नेता अर्जुन सिंह की जयंती पर कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश कार्यालय  में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया  .| इस दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा की अर्जुन सिंह उनके राजनैतिक गुरु रहे हैं  |  अर्जुन सिंह की जयंती पर कांग्रेस भवन में अर्जुन सिंह के चित्र पर फूल अर्पित किये गए | इस दौरान  पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह  ने कहा कि अर्जुन सिंह  मेरे राजनैतिक गुरू रहे हैं  |  मैंने, मेरे राजनैतिक जीवन में जो कुछ भी हासिल किया है  |  उसमें उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है |  दिग्विजय ने कहा  जब वे 1977 में विधायक चुने गए  | तब अर्जुन सिंह  विधायक दल के नेता थे  | उसके बाद मुख्यमंत्री पद से लेकर आखिरी तक उन्होंने मुझे बहुत स्नेह दिया | पुष्पांजलि कार्यक्रम में कांग्रेस के कई बड़े नेता भी मौजूद रहे | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 November 2020

 HATYA

बच्ची की माँ से बदला लेने की हत्या   लखनादौन के सहसना गांव में एक छह वर्षीय  बच्ची की हत्या कर दी गई |  बताया जा रहा है बच्ची की माँ ने आरोपी को शराबी बोला था  |  जिसका बदला लेने के लिए आरोपी ने मासूम की हत्या कर दी  |  6 वर्षीय बच्ची के लापता होने की खबर  परिजनों ने  पुलिस थाना में  दर्ज कराई थी  | जिस पर लखनादौन पुलिस ने जांच प्रारम्भ की  | संदेह के आधार पर पुलिस ने गांव के ही अर्जुन मर्सकोले को गिरफ्तार कर पूछताछ की  |  जिस पर आरोपी ने बच्ची की हत्या करना स्वीकार किया |  पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर  झाड़ियों के बीच शव बरामद किया |  बताया जा रहा है की आरोपी अर्जुन मर्सकोले का मृतिका के घर आना जाना था  | वह मृतिका के पिता को मामा बुलाता था  | आरोपी को बच्ची की माँ के द्वारा शराब खोरी पर नाराज होकर अपशब्द बोले गए थे |  जिस पर आरोपी ने क्रोध में आकर यह कदम उठाया | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 November 2020

 Narottam Mishra

मसूद के शक्ति प्रदर्शन पर कमलनाथ चुप क्यूँ   शक्ति प्रदर्शन फ्रांस जाकर करें यहाँ जरूरत नहीं   गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने लव जिहाद को लेकर सख्त कानून बनाने की बात कही है  |  उन्होंने कहा  किसी  को बहला फुसला के उसका धर्म परिवर्तन कराना और फिर शादी करके उसकी जिंदगी बर्बाद करना सही नहीं है | उन्होंने कांग्रेस नेता आरिफ मसूद के प्रदर्शन पर भी सवाल उठाते हुए कहा की | कमलनाथ बताएं की क्या मसूद का प्रदर्शन करना सही था |  मसूद को इतनी चिंता थी तो फ्रांस में जाकर प्रदर्शन करते  |  नरोत्तम मिश्रा ने कहा की फ्रांस की घटना पर  मध्यप्रदेश में आरिफ मसूद ने  शक्ति प्रदर्शन क्यों किया  | उन्होंने कहा जब हिन्दू देवी देवताओं के अभद्र फोटो बनाये गए तब इन्होने क्यों सौहार्द नहीं दिखाया  | कमलनाथ ने  मसूद की इस हरकत पर कोई बयान नहीं दिया  |  इस दौरान उन्होंने लव जिहाद जैसी घटनाओ पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा की  | किसी को बहला फुसला कर धर्म परिवर्तन कराना और शादी करके जिस्दागी बर्बाद करने नहीं दिया जाएगा  | इस पर कठोर कानून बनाकर कार्यवाई की जायेगी  | उन्होंने दिग्विजय सिंह को लेकर कहा की दिग्विजय सिंह दस तारीख तक रुक जाएँ  | उनको जनता का जवाब मिल जाएगा  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 November 2020

  Arif Masood Bulldozer

विधायक मसूद के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर   विवादों में रहने वाले कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के कॉलेज के अवैध निर्माण को प्रशासन ने तोड़ दिया है |  खानूगांव में तालाब की जमीन पर आरिफ मसूद का कॉलेज कैसे बन गया इसको लेकर हमेशा चर्चा रहती है | इस बार प्रशासन के तेवर कड़े हैं और वह कड़ी कार्यवाही के मूड में है |  फ्रांस से उठे कार्टून विवाद के बाद पिछले दिनों राजधानी के इकबाल मैदान में विरोध प्रदर्शन आयोजित कर नियमभंग करने वाले भोपाल मध्य से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के खिलाफ प्रशासन के तेवर अब और कड़े हो गए हैं | एक दिन पहले ही पुलिस ने आरिफ मसूद समेत 7 के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने के मामले में एफआईआर दर्ज की थी  | इसके अगले ही दिन प्रशासन ने खानू गांव स्थित बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया में निर्मित आरिफ मसूद की बिल्डिंगों पर कार्रवाई शुरू कर दी है  | यहां विधायक आरिफ मसूद का कॉलेज भी बना हुआ है |  इन निर्माणों के बड़े तालाब के 50 मीटर के दायरे में यानी कैचमेंट एरिया में आने के कारण यह कार्रवाई की जा रही है  | आरिफ मसूद का हकना है उनके पास इस पर स्टे है  |  प्रशासन इस मामले की जांच कर अभी सिर्फ अवैध निर्माणों को जमीदोज कर रहा है |  आरिफ मसूद से जुड़े लोगों ने प्रशासन पर दबाव बनाने की कोशिश की और अतिक्रमण हटाए जाने का विरोध भी किया | प्रशासन की कार्यवाही के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था  | प्रशासन को खबर लगी थी की विधायक समर्थक अतिक्रमण विरोधी अमले पर हमला भी कर सकते हैं  | लेकिन प्रशासन के सामने मसूद के गुर्गों की एक नहीं चली |  लिली टॉकीज पर गदर फिल्म के प्रदर्शन के दौरान भी आरिफ मसूद ने जमकर गुंडागर्दी की थी  |  मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए खानूगांव में इस अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान निगम अमले के साथ भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात  रहा  | इस मामले में प्रशासन की कार्यवाही के बाद आरिफ मसूद सफाई देते नजर आये  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 November 2020

 Govind Singh Rajput

कहा चुनाव में कांग्रेस की जीत होगी   कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए गोविन्द सिंह राजपूत की एक बार फिर जिबान  फिसल गई  | और उन्होंने कहा उपचुनाव में भारी मतदान हुआ है  | जिसके चलते कांग्रेस को जीत मिलेगी  | हालाँकि उन्होंने फिर इसमें सुधार करते हुए भाजपा की जीत होगी कहा  | अपनी पार्टी को लेकर राजपूत हमेशा कन्फ्यूज रहते हैं  | भजापा में शामिल होने के बाद कांग्रेस नेताओं को अब भी भाजपा की जगह कांग्रेस का नाम उनकी जिबान में  आ रहा है  | उपचुनाव में इमरती देवी की सभा में सिंधिया के कांग्रेस को वोट करने की अपील  के बाद अब  | भाजपा नेता  गोविन्द सिंह राजपूत ने भारी मतदान को देखते हुए कहा की  | उपचुनाव में कांग्रेस की जीत होगी  | लेकिन बाद में उन्होंने इसे सुधरते हुए कहा भाजपा की जीत होगी  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 November 2020

 Narottam Mishra

नरोत्तम : नेता प्रतिपक्ष  के लिए कांग्रेस ने चुनाव लड़ा कांग्रेस  मीडिया की उपेक्षा कर अपेक्षा भी करते हैं   गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेताओं के सरकार बनाने वाले बयान को लेकर कहा की | चुनाव अट्ठाइस सीटों पर है और उनको सरकार बनाने के लिए उनतीस सीट चाहिए |  ये सरकार नहीं नेता प्रतिपक्ष चुनने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं  | उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा की | कांग्रेस और कमलनाथ अपेक्षा भी मीडिया से करते हैं  | और उपेक्षा भी मीडिया की ही करते हैं  |  नरोत्तम मिश्रा ने कहा जब सरकार बनांने के लिए उनतीस सीट चाहिए तो ये अट्ठाईस सीट से सरकार कैसे बना लेंगे ये सोचने वाली बात है  | और ये कला सोनिया गांधी और कमलनाथ को आती होगी  |  उन्होंने कहा ये अपनी सरकार नहीं बचा पाए , पार्टी नहीं बचा पाए  | देश क्या चलाएंगे | कांग्रेस अब तो सिर्फ विपक्ष का नेता चुनने के लिए चुनाव लड़ी है |  ये सरकार बनाने का दावा इसलिए करते हैं ताकि कांग्रेस में भगदड़ ना मच जाए  | उन्होंने कहा विगत दस वर्षों से केंद्र में नेता प्रतिपक्ष नहीं बना और यहाँ भी वे नेता प्रतिपक्ष नहीं बना पाएंगे  |  उन्होंने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को आड़े हाथों लेते हुए कहा की इनको संविधान पर भरोसा नहीं है  | कभी न्यायालय , कभी चुनाव आयोग तो कभी ईवीएम पर सवाल उठाते हैं | उन्होंने चुटकी लेते हुए   कहा की सुना है कांग्रेस कार्यालय में मूवर्स और पैकर्स आये थे |  इतनी भी क्या जल्दी है जाने की  | दस तारिख तक रुक लेते फिर चले जाते  |  वरिष्ठ पत्रकार अर्नब गोस्वामी की महाराष्ट्र पुलिस द्वारा गिरफ्तारी को लेकर नरोत्तम ने कहा की जब ये सत्ता में आते हैं तो हमेशा मीडिया की उपेक्षा करते हैं |  कांग्रेस ने भोपाल में भी मीडिया की उपेक्षा की | कमलनाथ मीडिया से अपेक्षा रखते हैं और मीडिया की ही उपेक्षा करते हैं  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 November 2020

 Female insults

जन समस्या को लेकर पहुंची  थी  जिला पंचायत     एक तरफ जहाँ प्रदेश की महिलाओ को सशक्त बनाने और उनके हक का सम्मान दिलाने की बात की जाती है  | वहीँ दूसरी ओर  उमरिया जिले में  एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा एक महिला जनप्रतिनिधि  का अपमान करने का मामला सामने आया है  |  ये मामला उमरिया जिले के जिला पंचायत कार्यालय का है  | जहां जिला पंचायत की उपाध्यक्ष  सीमा दिवाकर सिंह ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंशुल गुप्ता पर अपमानित करने का आरोप लगाया है  | उनका कहना है कि वह बतौर जिला पंचायत उपाध्यक्ष व महिला जनप्रतिनिधि के नाते जिले के हितग्राहियों की समस्याएं लेकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी के समक्ष पहुंची थी  |  जहां उन्होंने सिर्फ मास्क ना लगाने को लेकर मुझे भला-बुरा कहा |  जिस पर मैंने उनसे 4 बार माफी भी मांगी  | लेकिन उन्होंने अपना आपा खो दिया और गलत शब्दों का प्रयोग करते हुए चेंबर से तत्काल बाहर निकल जाने को कहा  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 November 2020

 Kamal Patel

दिग्विजय,कमलनाथ के साथ करें वानप्रस्थ प्रस्थान   कृषि मंत्री कमल पटेल ने उपचुनाव में भाजपा की बड़ी जीत का दावा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को कमलनाथ के साथ वानप्रस्थ प्रस्थान की सलाह दी है | पटेल ने कहा कांग्रेस के आरोप बता रहे हैं की कांग्रेस का सफाया हो रहा है  |  कमल पटेल ने कहा कि कांग्रेस की हार को देखते हुए दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर दोष मढ़ना शुरू कर दिया है |  उनके बयान से स्पष्ट है कि प्रदेश से कांग्रेस का सफाया हो रहा है  | कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि दिग्विजय सिंह और कमलनाथ सठिया चुके हैं | उन्हें अब सन्यास ले लेना चाहिए |  | कमल पटेल ने कहा कि दिग्विजय सिंह और कमलनाथ मिलकर अपने झूठ से कांग्रेस को खत्म कर चुके हैं, प्रदेश की जनता उन्हें समझ चुकी है इसलिये अब उनपर कभी भरोसा नहीं करेगी  | कमल पटेल ने कहा कि 10 तारीख को उपचुनाव के नतीजों के बाद दिग्विजय सिंह को कमलनाथ के साथ वानप्रस्थ के लिए प्रस्थान कर जाना चाहिए | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 November 2020

 KamalNath

शिवराज झूठ बोलते हैं ,कोरी घोषणाएं करते है भाजपा प्रशासन ,पुलिस ,शराब का उपयोग करती है     पूर्व मुख्यमंत्री ने कमलनाथ ने उपचुनाव की अट्ठाइस सीटों का जायजा पीसीसी में बनाये गए कण्ट्रोल रूम से लिया | इस दौरान कमलनाथ ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा की  | भाजपा हारने के डर से  प्रशासन , पुलिस और शराब का उपयोग कर रही  है | उन्होंने ये भी कहा की शिवराज सिंह चौहान सिर्फ  घोषणा करते हैं और झूठ बोलते हैं  |  कमलनाथ ने कहा जब कोई पार्टी चुनाव हार रही होती है वो हर तरह का हथकंडा अपनाती है | शिवराज सिंह ने जनता से झूठ बोले और धोखा दिया  | उन्होंने कहा मध्यप्रदेश की जनता के साथ खिलवाड़ किया गया |  शिवराज ने सौदे की सरकार बना के प्रदेश के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है | जनता भोली भाली है पर मूर्ख नहीं  | शिवराज के घोषणाओं और झूठ का परिणाम अब जनता दस तारिख को देगी | इस दौरान कमलनाथ भोपाल स्थित लालघाटी पहुंचे जहाँ उन्होंने हनुमान मंदिर में पूजा पाठ कर भगवान के दर्शन किये |  इस मौके पर उन्होंने कहा की हनुमान जी की कृपा प्रदेश में बनी रहे  | यही प्रार्थना की |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 November 2020

 Narottam Mishra

राहुल गाँधी पर साधा नरोत्तम मिश्रा ने निशाना   गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा जब कांग्रेस कहे  प्रशासन का दुरूपयोग हो रहा है इवीएम में गड़बड़ी की आशंका जाताये तो समझ लीजिये बीजेपी जीत रही है  |  मिश्रा ने तंज कस्ते हुए कहा कांग्रेस के लोग चुनाव के समय ही मंदिर जाते हैं  |  गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दावा किया  कि उप चुनाव में बीजेपी सभी 28 सीटों पर जीत रही है  | उन्होंने कहा जब कांग्रेस कहे  प्रशासन का दुरूपयोग हो रहा है  |  तो समझ लेना चाहिए बीजेपी चुनाव जीत रही है |  नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ और राहुल गाँधी पर तंज कस्ते हुए कहा कांग्रेस के लोग चुनाव के समय ही मंदिर जाते हैं  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 November 2020

 Narottam Mishra

राहुल गाँधी पर साधा नरोत्तम मिश्रा ने निशाना   गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा जब कांग्रेस कहे  प्रशासन का दुरूपयोग हो रहा है इवीएम में गड़बड़ी की आशंका जाताये तो समझ लीजिये बीजेपी जीत रही है  |  मिश्रा ने तंज कस्ते हुए कहा कांग्रेस के लोग चुनाव के समय ही मंदिर जाते हैं  |  गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दावा किया  कि उप चुनाव में बीजेपी सभी 28 सीटों पर जीत रही है  | उन्होंने कहा जब कांग्रेस कहे  प्रशासन का दुरूपयोग हो रहा है  |  तो समझ लेना चाहिए बीजेपी चुनाव जीत रही है |  नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ और राहुल गाँधी पर तंज कस्ते हुए कहा कांग्रेस के लोग चुनाव के समय ही मंदिर जाते हैं  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 November 2020

 Kamal Patel

किसान कल्याण निधि के भुगतान पर शिवराज का आभार   उपचुनाव के प्रचार की आपाधापी समाप्त होते ही किसान नेता, कृषि  मंत्री कमल पटेल एक बार फिर खेतों में किसानों के बीच  पहुंचे |  किसान कल्याण निधि के भुगतान पर कृषि मंत्री कमल पटेल ने मुख्यमंत्री शिवराज के प्रति आभार प्रकट किया  |  कमल पटेल अपने गृह हरदा के ग्राम वारंगा  में खेतों का अवलोकन करने पहुंचे और किसानों से रबी फसल की तैयारियों को लेकर चर्चा की  | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनाव प्रचार थमते ही उपचुनाव वाले 19 जिलों को छोड़कर अन्य जिलों में किसानों के के खाते में मुख्यमंत्री किसान कल्याण निधि के 4-4 हजार रुपये का अंतरण किया  | कमल पटेल ने इसे किसानों के लिए खुशी का दिन बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान किसानों के मसीहा हैं, कमलनाथ ने जहां किसानों के फसल बीमा का लाभ रोक रखा था वहीं शिवराज सिंह चौहान ने सत्ता सम्हालने के साथ किसानों को फसल बीमा का लाभ दिलाया और प्रधानमंत्री किसान कल्याण निधि के 6 हजार रुपये में मुख्यमंत्री किसान कल्याण निधि के 4 हजार रुपये और जोड़ दिए  | कमल पटेल ने कहा कि यह राशि ऐसे समय किसानों के खाते में पहुंची है जब किसानों को बुआई की तैयारी के लिए पैसों की जरूरत है  | पटेल ने इस काम के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 November 2020

 Shivraj Singh Chauhan

पूजा पाठ के साथ शुरू  हुआ शिवराज का खास दिन   मध्यप्रदेश में उपचुनाव के मतदान का ख़ास दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के लिए रोज जैसा ही रहा उन्होंने पूजा पाठ करने के बाद लोगों से अपील की कि  वे वोट देने जरूर जाएँ   | आपका वोट  लोकतंत्र को मजबूत करेगा  |  मध्य प्रदेश विधानसभा की 28 सीटों के लिए उपचुनाव का मतदान शुरू हुआ तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह रोज की तरह पूजा पाठ में व्यस्त रहे | इसी बीच सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लोगों से लोकतंत्र को मजबूत करने ने लिए वोट करने की अपील  |  शिवराज सिंह  ने कहा कि आओ मिलकर बनाए आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश  | निडरता और निष्पक्षता के साथ मतदान करें  | आपका एक-एक वोट लोकतंत्र को मजबूत करेगा, अगर अभी तक वोट नहीं डाले तो निकलिए मतदान कीजिये  | शिवराज ने मीडिया से बातचीत में भी कहा कि जनता का प्यार और आशीर्वाद भाजपा के साथ है | कमल नाथ की सरकार ने मप्र को दलालों की मंडी बना दिया था | . मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार की अनेक योजनाएं कमल नाथ सरकार ने बंद कर दी थी  |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 November 2020

  Case registered on MLA

आलोक चतुर्वेदी के खिलाफ  हुआ मामला दर्ज   पुलिस के साथ गुंडागर्दी करने और गाली बकने वाले कांग्रेस विधायक आलोक चतुर्वेदी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है | आलोक चतुर्वेदी का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो पुलिस वालों को धमकाते और गाली देते नजर आ रहे थे  |  बड़ामलहरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भगवा में 2 दिन पूर्व वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच झड़प हुई थी  |  झड़प के दौरान   छतरपुर विधायक आलोक चतुर्वेदी का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वे पुलिस को धमका कर  गाली देते नजर आये  | भगवा थाना पुलिस ने इस मामले में छतरपुर विधायक के खिलाफ मामला दर्ज किया है | आलोक चतुर्वेदी पज्जन पर पुलिस ने   शासकीय कार्य मे बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओ के तहत मामला दर्ज  किया  | दर असल 29 तारीख को बड़ामलहरा उप चुनाव में वाहन चेकिंग के दौरान रात मे  विधायक की गाड़ी रोकने को लेकर उनका  विवाद चुनाव आयोग की टीम और पुलिस अधिकारियों से हुआ था  | जहाँ विधायक गुंडागर्दी करते नजर आये थे  |  विधायक ने पुलिस  से  अभ्रदता करते हुये उन्हे धमकी  देते हुये गाली गलौज  की  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  2 November 2020

 Your picket

कार्य अधूरे , स्वच्छता केवल कागजों में है   सिंगरौली में आम आदमी पार्टी  नगर निगम कार्यालय के सामने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रही  है  | आम आदमी पार्टी  नगर निगम में फैले भ्र्ष्टाचार और  कार्य अधूरा छोड़ने के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रही है |   आम आदमी पार्टी के जिला  अध्यक्ष राजेश सोनी ने बताया कि हम लोगों ने 21 दिन पहले नगर निगम आयुक्त को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा था | |   उसमें  मांग की थी कि समस्याओं का समाधान किया जाए   |  यदि समस्याओं का समाधान नहीं होगा तो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा  |  उसी मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी धरना प्रदर्शन कर रही है |  उन्होंने कहा  नगर निगम में भ्रष्टाचार हो रहा है |  नाली निर्माण कार्य  नहीं हुआ है |  घरों में बरसात होने की वजह से  आज भी  जगह जगह पानी भरा हुआ है  |  सीवर लाइन के लिए  लगभग 2 वर्षों से प्रत्येक वार्ड में खुदाई हो रही  है  | लेकिन वह पूर्ण नहीं हो पाया है |  स्वच्छता सिर्फ पेपर में दिख रही  है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  2 November 2020

   Rameshwar Sharma

हिन्दू बेटियों के साथ अत्याचार पर प्रदर्शन क्यों नहीं करते    प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के प्रदर्शन को लेकर निशाना साधा और कहा की  |  आरिफ मसूद में अगर दम है तो वे  फ्रांस और चीन  में जाकर प्रदर्शन करें |  यहाँ का मुसलमान परेशान नहीं है  |  यहाँ प्रदर्शन करने से कुछ नहीं मिलेगा  |  भाजपा विधायक  रामेश्वर शर्मा ने कहा आरिफ मसूद जब हिन्दू बहन बेटियों के साथ अत्यचार होता है तब प्रदर्शन नहीं करते  | और जो ये प्रदर्शन कर रहे हैं इसी का नाम कट्टरवाद है  |  अगर उनमे दम है और उनको मुसलमानो की इतनी चिंता है तो वे फ़्रांस और चीन में जाकर प्रदर्शन करें  | मुसलमान तो वैसे ही मध्य प्रदेश और भारत में खुश है  | वे पांच टाइम की नवाज पढ़ते हैं  | मसूद अपने पाकिस्तानी दोस्त के साथ फ़्रांस में प्रदर्शन करें  |  यहाँ करने से कुछ नहीं मिलेगा  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 November 2020

 Jyotiraditya Scindia

सिंधिया ने खुद को कहा रक्षा करने वाला कुत्ता भ्र्ष्टाचार करने वालों को कुत्ता काटता भी है   मध्यप्रदेश में  उपचुनावों की मतदान की तारीख  नजदीक   है  |  कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णन के सिंधिया को कुत्ता बताने वाले बयान पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पलटवार किया है | उन्होंने कहा की वे कुत्ते हैं  |  क्यूंकि  कुत्ता मालिक की रक्षा करता है  | और जो भ्र्ष्टाचार करेगा , गलत करेगा उसको कुत्ता काटता भी है  | सिंधिया ने मंच से कहा कि वे कुत्ते हैं  |  वे  जिसकी  सेवा करते हैं  |  तो सेवा करते हैं  | क्योंकि कुत्ता अपने मालिक और अपने दाता की रक्षा करता है  | और जो उसके मालिकों के साथ भ्रष्टाचार करेगा, गलत करेगा उसे कुत्ता काटेगा भी |  गौरतलब है की कार्यकर्ता सम्मेलन में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंच से एक कहावत सुनाते हुए कांग्रेस पर कटाक्ष किया था  |  झूठ बोले कौआ काटे  | काले कौवे से डरियो  | और खुद को  काला कौआ बताया था  | ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खुद को काला कौआ कहा था और उसी काले कौवे ने कांग्रेस को काटा है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 November 2020

 digvijay singh

दिग्विजय सिंह के चुनावी कैप्टन हैं कमलनाथ   पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने चुनाव की तुलना आईपीएल से करते हुए कहा की |  जिस तरह आईपीएल में  जीतने के के लिए  आखिरी  ओवर में रन बनाने के लिए अच्छे बल्लेबाज को भेजा जाता है  |  ठीक वैसे ही  मुझे भेजा गया है  |  और  मेरे  कैप्टन कमलनाथ हैं  |  दिग्विजय सिंह ने कहा वो IPL मैच को फॉलो करते हैं | जिस तरह आईपीएल में बीस ओवर का मैच होता है  | है आखिरी के पांच ओवर में बल्लेबाज को ठोकने के लिए भेजा जाता है | उसी तरह उनको भी उनके कैप्टन कमलनाथ ने उनको चुनाव में भेजा गया है  |  ठोकने के लिए  |  अब बारी है ठोकने की  | मतलब वे कह रहे हैं की चुनाव प्रचार थमने में एक दिन का समय है  | और इस समय में वे कांग्रेस को जीत की ओर ले जाएंगे  |  अब जीत हार तो जनता के हाथ में है |  फिलहाल आप देखिये दिग्विजय सिंह की बल्लेबाजी का बयान |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 November 2020

 Female dance promotion

भाजपा ने इसे अपनी संस्कृति के विपरीत माना   सुरखी से  भाजपा प्रत्याशी गोविन्द सिंह राजपूत के चुनाव प्रचार में भीड़ जुटाने के लिए महिलाओं को गाडी में नचाया गया  |  गोविन्द सिंह की इस कार्यशैली से भाजपा कार्यकर्ताओं में भी काफी रोष देखा गया  |  चुनाव में जनता को इकठ्ठा करने के लिए प्रत्याशी कई तरह के हथकंडे अपना रहे हैं  | ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों खूब चर्चा में हैं  जहाँ सुरखी से भाजपा प्रत्याशी गोविन्द सिंह राजपूत की चुनावी सभा में भीड़ जुटाने के लिए एक महिला और एक पुरुष प्रचार करने वाली  गाड़ी में गानो पर डांस कर रहे हैं  | जिस पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने इस पर आपत्ति जाहिर करते हुए इसे भाजपा की संस्कृति के विपरीत माना  | और अपना रोष व्यक्त किया  | गौरतलब है की सुरखी से भाजपा का कांग्रेस की प्रत्याशी पारुल साहू से कड़ा मुकाबला है   | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 November 2020

 Dramebaaz Politics

कांग्रेस प्रत्यासी को दी आंसू बहाने की नौटंकी की नसीहत   शिवराज को एक्टर कहने वाले कमलनाथ मंच पर मौजूद मंच में भाषण के दौरान राम सिया भावुक,रोती नजर आई   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक्टर कहने वाली कांग्रेस के नेताओं ने अब ड्रामा  करने का पाठ पढ़ाना शुरू कर दिया है  | बड़ा मलहरा में कांग्रेस प्रत्याशी राम सिया भारती का एक वीडियो वायरल हो रहा है  | जिसमे  छतरपुर से विधायक आलोक चतुर्वेदी उन्हें भाषण के पहले  समझाते हुए कह रहे हैं तुम्हारे ऊपर जो आरोप लगे हैं उस पर थोड़ा आंसू बहा देना  |  या यूं कहें की वे पोलिटिकल ड्रामा करने को कह रहे हैं  |  वीडियो बुधवार का बताया जा रहा है की  | शिवराज की तुलना सलमान और शाहरुख़ से करने  वाले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के मंच पर मौजूदगी में  छतरपुर से विधायक आलोक चतुर्वेदी भाषण शुरू होने के पहले बड़ा मलहरा से कांग्रेस प्रत्याशी राम सिया के पास जाते हैं  |  वे माइक पकड़कर उनसे बात करने लगते हैं  | यह बात माइक में आ जाती है  | चतुर्वेदी रामसिया से कहते  हैं की   "तुमाए ऊपर आरोप लग रए हैं, सो तुम्हें असुआ टपका-टपका के रोने है  | स्पष्ट शब्दों में कहें तो वे कह रहे हैं जनता को बेवक़ूफ़ बनाना है  |  कांग्रेस नेता के समझाने के बाद  कांग्रेस प्रत्यशी राम सिया  भाषण के दौरान  जनता से जीत की अपील करते हुए  भावुक और रोती हुई नजर आई  |   उन्होंने जनता से रोते  हुये कहा की |  उनपर आरोप लगाए जा रहे हैं  |  उन्होंने आज तक किसी पर आरोप नहीं लगाए  | अब यह सब स्क्रिप्टेड पोलिटिकल ड्रामा था |  या सच्चाई ये तो कांग्रेस नेता ही बता सकते हैं  |   फिलहाल हम दिखाते हैं आपको रामसिया का वो भावुक  भाषण  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  31 October 2020

  OPS Bhadoria

कहा जो हैं उनके वोट डलवाओ, जो नहीं हैं उनके भी    राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया का एक विवादित वीडियो इन दिनों जमकर  वायरल हो रहा है जिसमे वे  फर्जी मतदान करने की बात कहते नजर आ रहे हैं |  वीडियो में कहा जा रहा है की |  जो है उसका वोट डलवाना।  जो नही है उसके  भी वोट डालने है. वोट जितना ज्यादा डलेगा जीत उतनी ही आसान होगी  |  सरकार में मंत्री और मेहगांव से भाजपा प्रत्याशी ओपीएस भदौरिया का वीडियो वायरल हो रहा है |  जिसमे वे अपने समर्थकों से कह रहे हैं की अपनी पोलिंग में पूरे वोट डलने चाहिए |   जो है उसके वोट डलवाओ और जो नहीं है उसके भी वोट डलवाओ  | उन्होंने कहा जितने ज्यादा वोट पड़ेगे जीत उतनी ही आसान हो जायेगी  | दखल न्यूज़ इस वीडियो की सत्यत की पुष्टि नहीं करता है  | आप भी सुनिए  वीडियो में क्या कहा भदौरिया ने  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  31 October 2020

 kamalnath

दाग बड़े गहरे हैं ,बेनकाब चेहरे हैं   पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविता के जरिये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधा  |  कमलनाथ के खुद को बेदाग़ बताने पर शिवराज सिंह ने कहा  | दाग बड़े गहरे हैं ,बेनकाब चेहरे हैं  |  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा खुद को बेदाग़ बताने पर तंज कहा और अटल जी की कविता के जरिये कमलनाथ को आइना दिखाने की कोशिश की  | .सीएम शिवराज सिंह ने कहा  कमलनाथ जी कहते हैं कि वो बिलकुल बेदाग़ है  | दाग बड़े गहरे है बेनकाब चहरे है |  ऐसे में अगर दुनिया भर के वाशिंग पाउडर ले आए तो वो दाग धुल नहीं सकते  और इसलिए कम से कम खुद को बेदाग न कहे  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  31 October 2020

  100 dial

खराब होने के के कारण नहीं हो रहा उपयोग   सिंगरौली में हंड्रेड डायल सेवा इन दिनों वाहन के खराब होने के कारण  बंद पड़ी है |  जिससे जरूरत पड़ने पर भी हंड्रेड  डायल  की सेवा उपलब्ध नहीं हो पा रही |  मध्य प्रदेश में टेंडर लेने वाली भारत विकास ग्रुप   पर कई सवाल खड़े हो गए हैं |  मध्यप्रदेश में भारत विकास ग्रुप  प्रदेश में 100 डायल का टेंडर लेकर सेवा नहीं दे पा रही है | मामला  सरई पुलिस थाना क्षेत्र का है |  जहां 100 डायल वाहन पिछले एक महीने से खराब पड़ा है  | ऐसे में घटना दुर्घटना होने पर पुलिस तत्काल मदद के लिए नहीं पहुंच पाती  |  न ही  ठीक से गश्त हो पा रही है  | जिससे आपराधिक घटनाओं के घटने की अंदेशा बना रहता है  | सरई थाना क्षेत्र के लिए 100 डायल वाहन का इस्तेमाल किया जाता था  |  लेकिन 100 डायल  में उपयोग आने वाला वाहन काफी पुराना हो गया | . जिससे वे  खराब हो गए |  पिछले एक महीने से 100 डायल वाहन बंद है |  क्षेत्र के समाज सेवी अनिल द्विवेदी ने  प्रशासन से जल्द डायल 100 चालू कराने का आग्रह किया है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  31 October 2020

 Kamal Patel

कमलनाथ ने किये झूठे वादे, इनको हटाना है सोनिया गांधी ने उद्योगपति कमलनाथ को गिरवी दिया   कृषि मंत्री कमल पटेल ने कृषि कानून को लेकर  कहा की अभी तक किसान खेतों में मेहनत करते थे  | और उसका फायदा बिचौलिए उठा लेते थे  | लेकिन अब ऐसा नहीं होगा |  कमल पटेल ने कमलनाथ और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा की  | कांग्रेस का यह खुनी पंजा है  |  जिसने प्रदेश की सारी  जनहित की योजनाएं बंद कर दी थी |   अब इस  पंजे को हटाना है  |  मांधाता विधानसभा के सुलगांव में भाजपा प्रत्याशी नारायण पटेल के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते कमल पटेल ने कहा की  कृषि कानून और मंडी में बदलाव किया गया है |  जिससे किसानो की आय 2022 तक दोगुनी की जा सके  | उन्होंने कहा किसानी में सब्जी भी आती है | सरकार ने तय किया है की मंडियों को स्मार्ट मंडी बनाया जाएगा  | इसके साथ ही समर्थन मूल्य को भी रखा गया है |  जिससे किसानो को फायदा होगा  | कमल पटेल ने भाजपा के पक्ष में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कमलनाथ और कांग्रेस को जनता को छलने का आरोप लगाया |  उन्होंने कहा सोनिया गाँधी ने एक उद्योगपति कमलनाथ को मध्यप्रदेश में गिरवी के तौर पर भेजा | .जिन्होंने सारी योजनाए बंद कर दी | और किसानो के कर्ज माफ़ करने का झूठा वादा किया   | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  30 October 2020

  love jihad

लव जिहाद के आरोपियों को  फांसी  की मांग    छिंदवाड़ा में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद ने लव जिहादियों की  फांसी की मांग को लेकर  कलेक्टर को राष्ट्पति के नाम  ज्ञापन सौपा  | इस दौरान लव जिहाद को लेकर हिन्दू संगठनो ने जमकर नारेबाजी की |  बल्लभगढ़ में लव जिहाद की घटना से नाराज अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद ने विरोध में जमकर नारे बाजी की  | और लव जिहादियों को सरकार से फांसी की मांग की  |  गौरतलब है की  हरियाणा के बल्लभगढ़ में तौफीक  नामक जिहादी एवं उसके साथियों द्वारा  |  निकिता  तोमर नामक छात्रा को अगवा कर जबरन  धर्म परिवर्तन कराने की कोशिस की गई | जब उसने इसका विरोध किया तो उस छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई  | अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद ने  लव जिहाद  के आरोपियों को फांसी की सजा के लिए कानून बनाये जाने की मांग की  | जाये लव जिहादियों की तुरन्त गैर जमानती वारंट से गिरफ्तारी हर राज्य में हो । यह मांग ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति महोदय से की गई।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  30 October 2020

 Uma Bharti

विधायकों को चलो चलो कहकर भगा देते थे कमलनाथ   छतरपुर के  बडामलेहरा सीट पर भाजपा और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों  के पक्ष में सभा की  |  एक तरफ कांग्रेस प्रत्याशी के लिए जहाँ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जनता से वोट मांगे |  वहीँ दूसरी ओर मुखयमंत्री शिवराज और उमा भारती ने भाजपा को वोट देने की अपील की  | इस दौरान शिवराज ने कमलनाथ पर जनहित की योजनाओं को बंद करने का आरोप लगाया  |  बडामलेहरा के लिए कमलनाथ ने  काग्रेस प्रत्याशी रामसिया भारती के लिये चुनाव प्रचार किया  | वहीँ उमा भारती और शिवराज ने बी जे पी प्रत्याशी प्रधुन्न सिंह लोधी के समर्थन मे चुनावी सभा की  | . घुवारा मे सी एम शिवराज सिंह ने  बडामलेहरा क्षेत्र के विकास करने का दावा किया |  शिवराज ने  कमलनाथ पर आरोप लगाते हुए कहा की कि डेढ साल के शासन मे वह एक बार भी बडामलेहरा मे नही आये  | और यहां के विधायक प्रधुन्न सिंह लोधी उनके पास बडामलेहरा के विकास की बात करने जाते थे  |  तो वह चलो चलो करके इन्हे भगा देते है |  इसलिए उनकी सरकार भी चली गई  |   शिवराज ने  कमलनाथ पर उनकी सरकार द्वारा किसानो , महिलाओं ,युवाओ ,छात्रो के लिये  चलाई गई सभी योजनाओ को बंद करने का भी आरोप लगाया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  30 October 2020

 Crime Branch

पैसा दोगुना करने का लालच देकर की ठगी     भोपाल क्राइम ब्रांच पुलिस  ने एक शातिर ठग दंपत्ति को  जालंधर पंजाब से  गिरफ्तार  किया |   बताया  जा रहा है इन लोगों ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर कई लोगों से लाखों रुपये लिया  और फरार हो गए  थे |  आरोपी मनीष शर्मा द्वारा कई लोगों के साथ धोखाधड़ी की गयी  |  आरोपी ने  शीघ्र ही इन्वेस्ट की गयी राषि को दुगना तिगुना करने का प्रलोभन दिया | और कई लोगों से धोखाधड़ी पूर्वक लगभग 60 लाख रूपये लेकर फरार हो गया |   आरोपी दंपत्ति ने बाद में अपने सभी कांटेक्ट और सोशल  मीडिया एकाउण्ट बंद कर लिये  |  आरोपी दंपत्ति की सूचना पर  थाना क्राइम ब्रांच की टीम जालंधर पंजाबा रवाना हुयी |  जहां पर से आरोपी दंपत्ति को गिरफ्तार किया गया |  बताया जा रहा है जालंधर में भी थी लोगों को ठगने की योजना थी| 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  30 October 2020

 Shivraj Singh Chauhan

देख लेंगे , निपट लेंगे जैसी धमकी देना आचार संहिता का  उल्लंघन चुनाव आयोग दिग्विजय और कमलनाथ पर करे कार्यवाई   कांग्रेस नेताओं  ने शब्दों की मर्यादा  लांघने के बाद अब अधियकारियों को  धमकाने का कार्य शुरू कर दिया है  | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर अधिकारियों को धमकाने का आरोप लगाते हुए कहा की  | चुनाव में अधिकारियों को देख लेने की धमकी देना चुनाव अचार संहिता का उलंघन  है | इस पर  चुनाव आयोग को संज्ञान लेना चाहिए  | और धमकाने वालों पर कार्यवाई करनी चाहिए |  शिवराज ने कहा की क्या अधिकारियों और कर्मचारियों का आत्मसम्मान नहीं है | जो उन्हें रोज दिग्विजय सिंह और कमलनाथ धमका रहे हैं |  रोज अधिकारीयों और कर्मचारियों  को देख लेने  | निपटाने ,  निपट लेंगे जैसी धमकियाँ दी जा रही हैं | उनके मनोबल को तोड़ने की कोशिश की जा रही है  | कांग्रेस के नेता अपनी पराजय से बौखला गए हैं  | को इसपर स्वतः संज्ञान लेना चाहिए और दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर कार्यवाई करनी चाहिए  |  अब सवाल यह उठता है की क्या कांग्रेस अमर्यादित टिपण्णी और अधिकारियों को धमकाकर चुनाव जीतना चाहती है | चुनाव आयोग इसपर संज्ञान ले या ना ले लेकिन जनता कांग्रेस को संज्ञान में जरूर ले रही है |  कांग्रेस नेता जनता के बीच अपनी क्या छाप छोड़ रहे  है |  ये तो चुनाव के परिणाम  बताएँगे  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 October 2020

 Uma Bharti

कमलनाथ ने वादे भुलाये और सरकार गई   पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कमलनाथ बड़े बड़े वादे करके सरकार में आये थे और सत्ता में आते ही उन्होंने वादे भुला दिए और उनकी सरकार चली गई   बड़ा  मलेहरा में   बी जे पी  नेता उमा भारती ,केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल और बी जे पी प्रदेशाध्यक्ष बी डी शर्मा ने संयुक्त रैली कर बी जे पी प्रत्याशी प्रधुन्न सिंह लोधी के लिये वोट मांगे  | उमा भारती ने काग्रेस के खरीद फरोख्त कर सरकार गिराने के आरोप पर कहा कि काग्रेस जनता से बडे बडे वादे करके सरकार मे आई और फिर उन वादो को कमलनाथ ने भुला दिया | जिस वजह से काग्रेस के विधायको मे असंतोष फैला और  काग्रेस की सरकार चली गई ,उमा ने सभा के बीच मे ही मोबाइल की लाईट जलवा कर बी जे पी प्रत्याशी को विजई घोषित कर उनको माला पहना  पहनाई |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 October 2020

 Uma Bharti

उमा ने स्वीकारा मुझमें बर्दाश्त करने की क्षमता कम   पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने गोविन्द सिंह राजपूत के समर्थन में एक सभा को सम्बोधित किया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की जमकर तारीफ़ की | मंच से उमा भारती ने सफाई देते हुए कहा कि मुझे सरकार से निकाला नहीं गया था |  मैने तिरंगे की खातिर पद छोड़ा था  |   मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने सागर जिले की सुरखी विधानसभा में हो रहे उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत के समर्थन में बिलहरा ग्राम में  सभा को संबोधित किया  | सभा में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष  वी डी शर्मा प्रदेश सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह  मौजूद थे |   सभा को संबोधित करते हुए उमा भारती ने कहा कि  मुझे सरकार से निकाला नहीं गया था  |  कोई माई का लाल नहीं निकाल सकता था |  मेंने स्वयं तिरंगे की शान के लिए सीएम पद छोड़ा था  |  उमा भारती ने कहा मुझ में संयम एवं धैर्य नहीं है  मेरे अंदर बर्दाश्त करने की क्षमता कम है | उमा भारती ने इस दौरान शिवराज  सिंह  की जमकर तारीफ की |  उमा भारती ने कहा ज्योतिरादित्य सिंधिया की दादी विजयाराजे सिंधिया कांग्रेस की बहुत बड़ी नेता थी जब उन्होंने देखा कांग्रेस की सरकार में अत्याचार कम नहीं हो रही है तो  उन्होंने कांग्रेस की सरकार  गिराई | भारतीय जन संघ में शामिल हुई  | प्रदेश में आज जो भाजपा है वह राजमाता विजयाराजे सिंधिया तथा कुशाभाऊ ठाकरे के कारण  है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 October 2020

 Kamal Patel

विधायकों का कांग्रेस में दम घुट रहा है कमलनाथ बताएं क्या  पूरी कांग्रेस बिकाऊ है   कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे विधायकों को बिकाऊ कहने पर कृषि मंत्री कमल पटेल कमलनाथ पर बरस पड़े | कमल पटेल ने कहा कि कमलनाथ की प्राइवेट लिमिटेड बनी कांग्रेस में नेताओं का दम घुट रहा है इसलिए वह पार्टी छोड़ रहे हैं |  कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि कमलनाथ को इसकी भनक पहले ही लग चुकी थी इसलिए वह सदन में भी 35 करोड़ के  ऑफर  मिलने की बात कहकर दावा करने लगे थे कि उनके विधायक बिकाऊ नहीं हैं |  लेकिन इसके बाद भी वह अपने विधायकों को रोक नहीं पाए इसलिये अब उन्हें बिकाऊ कहना शुरू कर दिया  | कमल पटेल ने सवाल किया कि कमलनाथ क्या यह कह कहना चाहते हैं कि पूरी कांग्रेस बिकाऊ है, वह अपनी पार्टी का अपमान कर रहे हैं  | मंत्री कमल पटेल ने फिर दोहराया कि कांग्रेस में लोकतंत्र नहीं बचा है, कांग्रेस उद्योगपति कमलनाथ की प्राइवेट लिमिटेड बनकर रह गई है, इससे वहां जनप्रतिनिधियों का दम घुटने लगा और उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया  |  कमल पटेल ने कहा कि कांग्रेस अब पूरी तरह खत्म है, कांग्रेस के नेताओं को भी पता चल गया है कि प्रदेश में भाजपा का ही भविष्य है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 October 2020

 Kamal Patel

कांग्रेस पर उसके ही मंत्रियों और विधायकों का भरोसा नहीं    कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री कमल पटेल ने  कांग्रेस विधायक राहुल लोधी  के भाजपा में शामिल होने पर कहा कि | कांग्रेस में लोकतंत्र नहीं बचा है  |  कांग्रेस उद्योगपति कमलनाथ की प्राइवेट लिमिटेड बनकर रह गई है  |  वहां किसी की कोई सुनवाई नहीं होती है  |  कमल पटेल ने कहा कि  कमलनाथ ने  पहले जनता को धोखा देकर सरकार बना ली  | फिर जनप्रतिनिधियों के साथ ही धोखाधड़ी शुरू कर दी  |   इसलिये कांग्रेस पर उसके ही मंत्रियों और विधायकों का भरोसा नहीं बचा है  | पटेल ने कहा कि कांग्रेस के विधायकों के भाजपा में आने का सिलसिला जारी है  |  कांग्रेस पूरी तरह खत्म हो गई है  | इस दौरान उन्होंने लोगों से उपचुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की  |  जिससे प्रदेश के किसानों और आम जनता से धोखाधड़ी करने वाली कांग्रेस का पूरी तरह सफाया किया जा सके  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 October 2020

  Misdeed

आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया    छतरपुर में एक नाबालिग लड़की से गैंग रेप का मामला सामने आया है | पुलिस ने पांचो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है  |  ओरछा  मे एक नाबालिक लड़की के साथ गैगरेप की घटना को अंजाम दिया  | पुलिस ने रेप  के  पांचो आरोपियों को 24 घ़टे अंदर गिरफ्तार कर लिया |  घटना सूरजपुरा के जंगल की है | जहां धामची गांव के युवको ने एक नाबालिग लड़की  को मेला दिखाने के बहाने अगवा  कर लिया  और फिर सूरजपुरा के जंगल  में उसके साथ दुष्कर्म किया | पुलिस ने आरोपियों पर  पास्को एक्ट  के तहत मामला दर्ज कर  जेल भेज दिया है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 October 2020

  Rahul Lodhi resignation

काँग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा काँग्रेस विधायक राहुल लोधी ने दिया इस्तीफ़ा   मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव के बीच कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा |  दमोह से कांग्रेस विधायक राहुल लोधी ने पद से इस्तीफा दे दिया है | उन्होंने अपना इस्तीफा विधानसभा के सामयिक अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा को सौंप दिया |  इसके बाद उन्होंने सीएम शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की उपस्थिति में भाजपा ज्वाइन कर ली | भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि मध्य प्रदेश उपचुनाव में भाजपा सभी सीटों पर जीते  | उपचुनाव के पहले  कांग्रेस  को बहुत  बड़ा झटका लगा है |  दमोह से कांग्रेस विधायक राहुल लोधी ने पद से इस्तीफा दे दिया है   | पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ को इस बात की आशंका थी कि राहुल लोधी उनका साथ छोड़ सकते हैं, इस दौरान उन्होंने लोधी से बात भी की थी    | लेकिन बताते हैं  राहुल लोधी कमलनाथ के व्यवहार से नाराज थे |   कांग्रेस के कई विधायक अब भी  कमलनाथ कार्यपद्धति से अब भी नाराज हैं  | कमलनाथ के तीन और विधायक कांग्रेस का दमन छोड़ने का मन बना चुके हैं |  जुलाई में राहुल लोधी के चचेरे भाई   प्रद्युम्न सिंह लोधी ने बड़ा मलहरा के विधायक पद से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया था  | अब वे बड़ा मलहरा से भाजपा के टिकट पर उपचुनाव लड़ रहे हैं  | उस समय राहुल लोधी ने कहा था कि मैं कांग्रेस छोड़कर भाजपा में नहीं जाऊंगा  | लेकिन आज वे विधायक पद छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं  | प्रोटेम स्पीकर को राहुल ने इस्तीफा सौंपा जिसे स्वीकार कर लिया गया है | राहुल लोधी के कांग्रेस विधायक पद से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने पर  पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट कर कहा कि 'प्रदेश पर 25 उपचुनाव थोपने वाली भाजपा अभी भी बाज नहीं आ रही है, लोकतंत्र की हत्या का खेल, सौदेबाज़ी का खेल अभी भी जारी है | दिग्विजय ने लिखा ऐसे में बीजेपी कारकर्ताओं का क्या होगा  |  जनता खुली आंखों से सब देख रही है, चुनाव में करारा जवाब देगी | इस बीच राहुल लोधी  बीजेपी मुख्यालय पहुंचे और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के सामने विधिवत बीजेपी की सदस्य्ता ली  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  26 October 2020

 Narottam Mishra

भाजपा करेगी नए सिरे से करैरा का विकास   गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा  भाजपा प्रत्यासी जसवंत जाटव के समर्थन में करैरा विधानसभा पहुंचे  |  और आम सभा को सम्बोधित करते हुए कहा की  |  करैरा  में विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी को विजयी  बनाये  |  करेरा विधानसभा के नरवर में   गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने  भाजपा प्रत्यासी जसवंत जाटव के समर्थन में आमसभा ली  | और जाटव को जिताने की जनता से अपील की  | नरोत्तम  मिश्रा ने कहा की क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए भाजपा को वोट कर जिताएं  |  करेरा की जनता का हर कार्य जसवंत जाटव करेंगे | अगर वे जनता का कार्य नहीं करेंगे तो नरोत्तम मिश्रा आपका कार्य करेगा |  उन्होंने कहा जो हुआ वो माफ़ करें और अब नए सिरे से करेरा का विकास करते हैं  |  इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, सहित , प्रदेश महामंत्री रणवीर रावत, प्रत्याशी जसमंत जाटव,  सहित कई बड़े भाजपा नेता मौजूद रहे  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  26 October 2020

  Digvijay Singh

दिग्विजय :मामले दर्ज प्रत्याशियों पर कार्यवाई क्यों नहीं   पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने निर्वाचन आयोग में भाजपा की शिकायत की | और कहा उन्हें ड्यूटी पर  तैनात  अधिकारी और कर्मचारी पर भरोसा नहीं है  |   भाजपा अधिकारीयों के दम पर चुनाव जीतना चाहती है  |  दिग्विजय ने कहा की भाजपा का जनता पर भरोसा  नहीं है | भाजपा चुनाव अधिकारीयों के दम पर जीतना चाहती  है | दिग्विजय ने कहा ऐसी  कई जगह अधिकारीयों की नियुक्ति की गई है  | ऐसे बेईमान और शिवराज के लिए कार्य करने वाले अधिकारीयों पर उनका विश्वास नहीं है |  उन्होंने कहा अशासकीय बैलेट किसे और कितने दिए गए हैं  | इसकी जानकारी नहीं दी गई | दिग्विजय ने कहा जिन प्रत्याशियों के खिलाफ मामले दर्ज हैं उनपर कार्यवाई क्यों नहीं की गई  | उन्होंने कहा कमलनाथ निश्चित तौर पर मुख्यम्नत्री बनेगे |  इस दौरान दिग्विजय सिंह ने सिंधिया की सीना  एक्टिंग तो की लेकिन महबूबा मुफ़्ती के देश विरोधी बयान को लेकर  चुप्पी साध ली |  और कहा की अभी सिर्फ मध्य प्रदेश की बात होनी है |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  26 October 2020

 Tranma center

डयूटी के दौरान गायब मिले डॉक्टर और कर्मचारी     सिंगरौली कलेक्टर राजीव रंजन मीना  जिला अस्पताल और  ट्रामा सेंटर का औचक निरीक्षण करने पहुंचे  |  जहाँ ड्यूटी के दौरान कई डॉक्टर और अस्पताल कर्मचारी नदारद मिले  |  कलेक्टर एंव डिप्टी कलेक्टर  के औचक  निरीक्षण से ड्यूटी पर तैनात  स्टाफ और डॉक्टरों में हड़कंप मच गया  |  डयूटी के दौरान कई स्टाप डॉक्टर नदारद दिखे  | इस दौरान  कलेक्टर राजीव रंजन मीणा ने  अस्पताल में सफाई पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी  | जिसके बाद उन्होंने  अस्पताल के अलग अलग वार्डों व दवा वितरण केंद्र एंव पैथोलॉजी का  निरीक्षण किया  | और  डॉक्टरों के उपस्थित के बारे में कलेक्टर द्वारा सीएमएचओ से जानकारी ली गई  | इसके साथ ही कलेक्टर ने अस्पताल में सभी को  मास्क लगाने का निर्देश दिया  | कलेक्टर ने सभी चिकित्सकों को उनके कक्ष में निर्धारित समय तक रहने और ओपीडी मे बैठने का निर्देश दिया हैं  | राजीव रंजन मीना ने बताया कि अस्पताल की व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त रखने के उद्देश्य से औचक निरीक्षण गया है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 October 2020

 The fire

फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू   ग्वालियर के सिरोल रोड के किनारे बिछी गैस पाइप लाइन में अचानक गैस रिसने से आग लग गई  | फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की मदद से आग पर ततकाल  काबू  पाया गया  | जिससे  एक बड़ा हादसा होने से टल गया  |  ग्वालियर शहर के सिरोल रोड स्थित अवंतिका गैस कंपनी की लाइन डली हुई है  | जहां पाइप लाइन टूट जाने से गैस का रिसाव होने लगा  |  तभी गैस ने अचानक आग पकड़ ली  |  आग की सूचना फायर ब्रिगेड के अधिकारियों को दी गई  | जिसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी  मौके पर पहुंची ,और  बमुश्किल आग पर काबू पाया  | फायर ब्रिगेड अधिकारियों ने अवंतिका गैस कंपनी के अधिकारियों को इसकी सूचना दी  | और गैस पाइप लाइन ठीक करने के लिए गैस कंपनी के कर्मचारियोंं को बुुलाया गया  | आग बुझने से एक बड़ा हादसा इलाके में होने से बच गया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 October 2020

 Reservation proceedings

15 में से 12 वार्ड आरक्षित, 3 अनारक्षित   सीएम की घोषणा के बाद मानपुर को नगर पंचायत का दर्जा मिलते ही जिले के जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों ने आरक्षण की कार्यवाही की  | इस दौरान   जिले के जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे  |  उमरिया में  मानपुर को नगर पंचायत घोषित होंने के बाद | नगर परिषद मानपुर के वार्डों के आरक्षण की कार्रवाई कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव की उपस्थिति में एसडीएम मानपुर सिद्घार्थ पटेल ने संपन्ना कराई |  इस अवसर पर जनप्रतिनिधि और कई अधिकारी  मौजूद रहे  | नगर परिषद मानपुर की कुल जनसंख्या 20 हजार 445 है |  नगर परिषद में कुल 15 वार्ड हैं जिनके आरक्षण की कार्रवाई की गई | आरक्षण  के अनुसार नगर के 15 में से 12 वार्ड  अनुसूचित जाती , अनुसूचित जनजाति  व महिलाओं के लिये आरक्षित रहेंगी  |  सिर्फ तीन वार्ड ही ऐसे हैं जो पूरी तरह अनारक्षित हैं, जिनमें 2, 3 व 13 शामिल हैं |  मानपुर का वार्ड क्रमांक 4 तिलक वार्ड, 7 केसरीनंदन वार्ड व 10 चरणगंगा शिव घाट वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गए हैं  | इसमें से वार्ड क्रमांक 4 व 10 अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित रहेगा  |  इसी तरह वार्ड क्रमांक 1 सुभाष वार्ड , 14 चतुर्भुज वार्ड व 15 सोनभद्र वार्ड अनुसूचित जन जाति के लिए आरक्षित किया गया |  वार्ड क्रमांक 1 व वार्ड क्रमांक 15 अनुसूचित जन जाति महिला के लिए आरक्षित है | अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 6 देवमाता दुर्गा मंदिर वार्ड, 8 आजाद वार्ड, 11 सिविल लाइन वार्ड तथा 12 निषाद वार्ड आरक्षित किया गया  | जिसमे वार्ड क्रमांक 8 व 12 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित घोषित किया गया  |  वार्ड क्रमांक 2 भडारीगंज वार्ड, 3 महात्मा गांधी वार्ड, 5 सिद्घि विनायक वार्ड, 9 इंदिरा कालोनी वार्ड तथा 13 चाणक्य वार्ड अनारक्षित घोषित किए गए  | वार्ड क्रमांक 5 व 9 अनारक्षित महिला घोषित हुए  |  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 October 2020

 Girraj Dandotia

भाजपा प्रत्याशी  गिर्राज दंडोतिया का विवादित बयान कमलनाथ और दिग्विजय को लेकर आपत्तिजनक बयान आइटम वाले बयान पर  सिर काटने  तक की बात की   मध्य प्रदेश उपचुनाव में नेताओं की बदजुबानी का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा  |  कमलनाथ के शब्दों की मर्यादा खोने के बाद  अब   दिमनी विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार और शिवराज सरकार के  मंत्री गिर्राज दंडोतिया ने कमलनाथ  और दिग्विजय सिंह को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है  | उन्होंने कहा जिस तरीके से कमलनाथ ने डबरा में इमरती देवी के लिए शब्दों का इस्तेमाल किया  | उस तरीके के शब्दों का इस्तेमाल यदि दिमनी विधानसभा सीट पर करते तो उनका सिर काट लिया जाता  | वहीँ दिग्विजय सिंह और उनके परिवार को लेकर भी दंडोतिया ने  घटिया  बयानबाजी की  |  सिंधिया समर्थक और  मुरैना के दिमनी विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार  गिर्राज दंडोतिया ने  चुनावी सभा के दौरान कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को लेकर आपत्तिजनक बयान दे दिया  |  जिसको लेकर कांग्रेस अब भड़क उठी है |  दंडोतिया ने दिमनी में कहा कि "कमलनाथ ने अगर मेरी विधानसभा में "आइटम" वाला बयान दिया होता तो उनका सिर काट देते |   इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह पर भी अभद्र टिप्पणियां कीं गई   .| जब दंडोतिया ने यह बात कही तो मंच पर ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद थे  |  दंडोतिया के इस आपत्तिजनक बयान को लेकर अब सियासी बवाल  खड़ा हो गया है |  कांग्रेस  प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा है कि कांग्रेस भले ही अहिंसा के पुजारी हों |  लेकिन ऐसे लोगों का इलाज भी उन्हें आता है |  उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी को उन्हें पार्टी से  निकाल देना चाहिए  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 October 2020

 Memorandum

मांगे नहीं माने जाने पर करेंगे आंदोलन    सिंगरौली में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर डिप्टी कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा | . जिसमे उन्होंने कहा की कोरोना के चलते स्कूल बंद हैं |  जिससे  प्राइवेट स्कूल के शिक्षक भुखमरी की कगार पर आ गए हैं  |  लेकिन शासन ने इन शिक्षकों के लिए अभी तक कोई मदद नहीं की है  | प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन  के अध्यक्ष अश्वनी तिवारी  ने डिप्टी कलेक्टर संपदा सर्राफ को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा   |  ज्ञापन में कहा गया है कि कोरोना महामारी की वजह से 7 माह से प्राइवेट स्कूलों की गतिविधि पूरी तरह से बंद है  |  प्राइवेट शिक्षक व संचालक भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं  |  जबकि सभी तरह की गतिविधियां कुछ सुझावों के साथ सरकार ने चालू कर दी है  |  लेकिन अभी भी प्राइवेट स्कूल संचालकों के लिए कोई स्पष्ट निर्देश शासन ने नहीं दिया है  | साथ ही  2011 -12 से  अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार के तहत जो शासन से राशि आती है  | वो भी नहीं दी गई है  | सरकार से मांग है की प्राइवेट विद्यालयों के प्रॉपर्टी टैक्स ,बिजली बिल , पानी के बिल सहित ब्याज  माफ हो  | तिवारी ने कहा अगर 15 दिन में मांगे नहीं मानी गई तो वे  आमरण अनशन व आंदोलन  के लिए बाध्य होंगे  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 October 2020

 Shivraj Singh

मध्यप्रदेश की परम्परा से अनभिज्ञ हैं कमल नाथ   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर बड़ा हमला करते हुए कहा  40 साल के संसदीय जीवन में कमलनाथ जी ने मध्यप्रदेश के लिए क्या किया है वह बताएं |  कमलनाथ  मध्य प्रदेश को  केवल चारागाह मानते हैं  |  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की माने तो मध्यप्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के लिए चारागाह है |  शिवराज सिंह ने कहा  मध्यप्रदेश की जनता और यहां की परंपरा  से कमलनाथ जी अनिभिज्ञ हैं  | 40 साल के संसदीय जीवन में कमलनाथ जी ने मध्यप्रदेश के लिए क्या किया है वह बताएं  | उद्योगपति रहते उन्होंने मध्यप्रदेश में एक उद्योग नहीं लगाया, वे उद्योग कहीं और लगाते है, टैक्स कहीं और पटाते है , केवल राजनीति यहाँ करते  हैं  |  कमलनाथ को मध्य प्रदेश की जनता और मध्य प्रदेश से कभी लगाव नहीं रहा और ना आज है  |  C M शिवराज सिंह ने कहा विजयदशमी 25 और 26 अक्टूबर 2 दिन मनाई जा रही है  | 25 को रविवार होने के कारण अवकाश है  |  26, सोमवार को   शासकीय अवकाश का निर्णय किया है   |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 October 2020

  Illegal possession

 पुलिस को करना पड़ा हल्का बल प्रयोग  करोड़ों  की सरकारी जमीन पर कब्जा   भोपाल  के अशोका गार्डन  में 22 एकड़ से ज्यादा  सरकारी जमीन पर कब्ज़ा कर उसे अवैध रूप से बेचा जा रहा था  | करोड़ों रुपये की इस सरकारी जमीन पर वर्ष 2014 के बाद बने 22 मकान, दुकान और  शेड गोदामों को तोड़ने के दौरान  अतिक्रमणकारियों ने अचानक पथराव कर दिया |   पुलिस ने  पत्थरबाजों पर लाठियां भांजीं, तब जाकर भीड़ पर काबू पाया जा सका  |  पथराव से दो जेसीबी के कांच फूट गए   |  अशोका गार्डन में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने गए प्रशासनिक अमले पर अतिक्रमणकरियों ने हमला बोल दिया  |  पटवारी नीरज विश्वकर्मा की शिकायत पर अशोका गार्डन थाने में एक महिला सहित छह अन्य पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाते का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है  | आरोपियों  में मो. सलीम, शायरा बी, मो. वसीम, मो नईम, मो. गुलफाम और मो. मतीन का नाम शामिल है  |  सेमराकलां की 30 करोड़ रुपए कीमत की 22.7 एकड़ सरकारी जमीन पर वर्ष 2014 के बाद बने 22 मकान, दुकान और गोदामों को तोड़ने के लिए एसडीएम गोविंदपुरा मनोज कुमार वर्मा के नेतृत्व में   तहसीलदार और एसडीएम दोनों न ही मोर्चा संभालते हुए सभी अतिक्रमणकारियों से मकान व दुकान खाली करने का कहकर कार्रवाई शुरू  |  इस दौरान अतिक्रमणकारियों ने   कई बार अधिकारियों से विवाद किया  |  कुछ लोग जेसीबी के सामने लेट गए और पेट्रोल मांगकर आग लगा लेने की बात कहने लगे  |  इस पर एसडीएम ने उन्हें एक घंटे के अंदर रजिस्ट्री और कोर्ट का स्टे लाकर दिखाने का समय दिया और मकान को खाली करने को भी कहा  |  इस दौरान विश्वकर्मा हाउसिंग सोसायटी के अध्यक्ष जसविंदर सिंह भीमरा  ने सीधे तौर पर एसडीएम व तहसीलदार को धमकी दी कि कार्रवाई रोक दें नहीं तो वे सभी को निलंबित करा देंगे  |  एसडीएम मनोज वर्मा ने कहा  हमने 2014 और 2020 के बीच गूगल मैप से नक्शे निकालकर मिलान करवाया   इसमें सामने आया कि 22 लोगों ने यहां 2014 से 2020 के बीच मकान, दुकान और फैक्ट्री अवैध रूप से बनाई है |  इसके चलते यह कार्रवाई की गई है   |  सभी 22 निर्माण तोड़े जाएंगे  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 October 2020

 Govind Singh Rajput

राजपूत मांग रहे हैं गलतियों के लिए क्षमा   हमेशा अकड़ में रहने वाले गोविन्द सिंह राजपूत की इस चुनाव में अकड़ ढीली पड़ गई है और मंच से मतदाताओं से अपनी गलती के लिए क्षमा याचना कर रहे हैं  | गोविन्द सिंह ने लम्बा समय कांग्रेस में गुजारा है लेकिन मार्च वे कमलनाथ की सरकार गिरा कर भाजपा में शामिल हो गए थे  |  दबंग नेता गोविन्द सिंह राजपूत कांग्रेस छोड़ कर बीजेपी में आ गए  | इस उपचुनाव में उनको अपनी परम्परागत सुरखी में तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है | सीहोरा की सभा मे  गोविन्द सिंह कुछ ज्यादा ही भावुक  हो गए  |  अपने  आंसू पोछते हुए  गोविंद सिंह राजपूत  ने मतदाताओं से कहा जो गलतिया हुई हो क्षमा कर देना, भविष्य में नही होंगी |  गोविन्द ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की सौम्यता और जनता के आगे नतमस्तक रहने के अंदाज की भी जमकर तारीफ़ की  |  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  23 October 2020

 Shivraj Singh Chauhan

न कर्ज माफ़ हुआ और न बेरोजगारी भत्ता मिला   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा 15 महीने में ही कमलनाथ ने मध्यप्रदेश को बर्बाद कर दिया  |  न किसानों का कर्ज माफ़ हुआ और बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता मिला  | छतरपुर  जिले की बडामलेहरा सीट पर बी जे पी ने पूरी दम लगा दी है  |  पांच दिन के अंदर सी एम शिवराज सिंह चौहान की दूसरी सभा  हुई   |  सभा  को सम्बोधित करते हुये  शिवराज सिंघण ने कहा कि काग्रेस की कमलनाथ सरकार ने पूरे प्रदेश को बरबाद करके रख दिया  | उन्होने किसानो से दो लाख तक का कर्जा माफ करने को कहा था वह भी पूरा नही किया  | बेरोजगार युवको को बेरोजगार भत्ता नही दिया  | प्रदेश को कुछ दिया तो ट्रांसफर उद्योग  |  डेढ़ साल भ्रष्टाचार करते रहे  |  सी एम शिवराज कभी उमा भारती का नाम लेने से बचते थे ,लेकिन बडामलेहरा सीट पर सी एम शिवराज को लगातार उमा भारती का नाम लेना  पड़  रहा है |  वह खुले मंच से जमकर उमा भारती का नाम लेते हुये अयोध्या मे राममंदिर के लिये उनके त्याग को याद करते है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  23 October 2020

 Kamal Patel

कमलनाथ सरकार ने सब के साथ धोखा किया   कृषि मंत्री कमल पटेल मांधाता विधानसभा में बीजेपी उम्मीदवार नारायण पटेल के समर्थन में लोगों को एक जुट कर रहे हैं |  कमल पटेल में कहा कमलनाथ सरकार ने हर वर्ग के साथ धोखा किया है  | लेकिन कांग्रेस ने सबसे ज्यादा किसानों को छला है  |  मांधाता विधानसभा के किल्लौद विकास खंड के पाटा खाली गांव में भाजपा प्रत्याशी  नारायण पटेल के समर्थन में किसान नेता एवं कृषि मंत्री  कमल पटेल ने ग्राम वासियों को संबोधित किया  | पटेल ने कहा कि कांग्रेस ने  10 दिनों में किसानों का कर्जा माफ करने का वादा किया था  | लेकिन कर्ज माफ़ नहीं किया   | कमलनाथ सरकार ने 15 महीनों मे किसानों, गरीबों, महिलाओं के साथ छल किया, धोखा दिया |  किसानों को कर्ज माफी के नाम पर डिफाल्टर कर दिया  | पटेल ने कहा कि धोखा देकर एक बार जीता जा सकता है बार-बार नहीं |  कमल पटेल ने कहा कि मोदी सरकार के आते ही देश में विकास का माहौल बना  है  | मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना ,प्रधानमंत्री आवास योजना प्रधानमंत्री किसान फसल बीमा योजना जैसी अति महत्वकांक्षी योजनाओं को देश में लागू किया है जिससे गरीब और किसानों को लाभ हुआ है | भ्रष्टाचार मुक्त भारत का सपना गांधी जी ने देखा था वह मोदी जी पूरा करने में लगे हुए हैं   ... मध्यप्रदेश मंल 15 महीनों मे कमलनाथ सरकार ने उन सभी योजनाओं को बंद किया जिससे गरीब तबका जुड़ा हुआ था इसीलिए मैं कहता हूं कि मध्यप्रदेश में 15 महीने कलंकनाथ सरकार थी  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  23 October 2020

   Policemen tribute

पुलिस कर्मियों की शहादत को याद किया गया   उमरिया में  पुलिस कर्मियों की शहादत को याद किया गया |  और अपने कर्तव्य पथ पर जान न्यौछावर करने वाले पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई |  कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक विकास  कुमार शाहवाल ने पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर  पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में देश भर के शहीद पुलिसकर्मियों को कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की  | श्रद्धांजलि अर्पित करने जिले भर के समस्त पुलिस अधिकारी पहुँचे  |  इस मौके पर  पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल ने ‘पुलिस स्मृति दिवस’ पर शहीद पुलिसकर्मियों की शहादत को स्मरण करते हुए कहा ,पुलिस स्मृति दिवस देशभर के हमारे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के प्रति आभार व्यक्त करने का दिवस है |  हम इस दिन अपने कर्तव्य के लिए शहीद हुए सभी पुलिसकर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं  |  उनका बलिदान और सेवा सदैव स्मरणीय रहेगी  |   वहीं कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने कहा,कानून और व्यवस्था को बनाये रखने से लेकर पुलिसकर्मी हर मोर्चे पर देश सेवा के लिए तत्पर रहते हैं आज हमने देश सेवा के लिए शहीद हुए  जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं  |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  22 October 2020

 Narottam Mishra

राहुल की अनदेखी कर रहे कमलनाथ दिग्विजय ने बेटे के लिए रास्ता बनाया   गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर तंज कस्ते हुए कहा की  कांग्रेस अब दो गुटों में बटी नजर आ रही है |  एक तरफ सोनिया गाँधी जैसी बुजुर्ग नेता हैं तो दूसरी ओर प्रोढ़ नेता राहुल गाँधी है  | उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को लेकर कहा की कमलनाथ पर उम्र हावी है इसलिए वे राहुल गाँधी की वार्निंग को अनदेखा कर रहे हैं | कमलनाथ ने राहुल गाँधी से किसानो के कर्ज माफ़ी का भी झूठ बुलवाया  | और अब अपने बयानों पर माफ़ी नहीं मांग रहे  |  इनको चम्बल की जनता सबक सिखाएगी  | उधर दिग्विजय को लेकर नरोत्तम ने कहा की दिग्विजय सिंह ने अपने बेटे का रास्ता मध्यप्रदेश के लिए बना लिया है |  नरोत्तम मिश्रा ने कहा की कमलनाथ ने राहुल गाँधी से कर्ज माफ़ी का झूठा वादा कराया  | और राहुल गाँधी कमलनाथ को वादा पूरा नहीं होने पर हटा भी नहीं पाए  | कमलनाथ राहुल गांधी की बातों को बहोत दिनों से  अनदेखा कर रहे हैं  | पहले वचन पत्र में उनका फोटो नहीं लगाया  , फिर माफ़ी नहीं मांग रहे  | लोकसभा चुनाव में भी कमलनाथ अपने बेटे नकुल नाथ को जिताने में लगे रहे  | इमरती देवी पर जो अमर्यादित टिप्पणी कमलनाथ ने की है उसका जवाब ग्वालियर चम्बल की जनता चुनाव में देगी |  उन्होंने कहा जनता एक महिला का अपमान  बर्दास्त नहीं करेगी |  कमलनाथ तीन तारिख के बाद दिल्ली जाएंगे |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  22 October 2020

 Jyotiraditya Scindia

काम करने के बजाये दोनों भाइयों ने भ्रस्टाचार किया   बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधा | इन लोगों ने जनता से किये वादे तो पूरे किये नहीं भ्रस्टाचार जम कर किया | बडामलेहरा उपचुनाव मे घुवारा मे चुनावी सभा करने आये बी जे पी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जमकर कमलनाथ सरकार और  कांग्रेस पर निशाना साधा | उन्होंने कहा  कमलनाथ सरकार ने  1 6  महीने सरकार चलाई  |  लेकिन बडे भैय्या कमलनाथ और छोटे भैय्या दिग्विजय सिंह ने चुनाव  पूर्व  जनता से किये वादे भुलाकर जमकर भ्रष्टाचार किया और खूब रूपये बनाये और जब हमने जनता से किये वादे पूरे करने को कहां तो वह भूल गये और शिवराज की योजनाएं बंद कर दी   | सिंधिया ने मंच से काग्रेस नेताओ और राहुल गांधी की जमकर मिमिक्री की और कहा कि किसानो से चुनाव  पूर्व  दस दिन मे दो लाख का कर्जा  माफ़ किया जाना था क्या वह हुआ  .|    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  22 October 2020

 Jyotiraditya Scindia

काम करने के बजाये दोनों भाइयों ने भ्रस्टाचार किया   बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधा | इन लोगों ने जनता से किये वादे तो पूरे किये नहीं भ्रस्टाचार जम कर किया | बडामलेहरा उपचुनाव मे घुवारा मे चुनावी सभा करने आये बी जे पी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जमकर कमलनाथ सरकार और  कांग्रेस पर निशाना साधा | उन्होंने कहा  कमलनाथ सरकार ने  1 6  महीने सरकार चलाई  |  लेकिन बडे भैय्या कमलनाथ और छोटे भैय्या दिग्विजय सिंह ने चुनाव  पूर्व  जनता से किये वादे भुलाकर जमकर भ्रष्टाचार किया और खूब रूपये बनाये और जब हमने जनता से किये वादे पूरे करने को कहां तो वह भूल गये और शिवराज की योजनाएं बंद कर दी   | सिंधिया ने मंच से काग्रेस नेताओ और राहुल गांधी की जमकर मिमिक्री की और कहा कि किसानो से चुनाव  पूर्व  दस दिन मे दो लाख का कर्जा  माफ़ किया जाना था क्या वह हुआ  .|    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  22 October 2020

  kamalnath

युवकों ने बनाया कमलनाथ का मजाक कमल का डांस और दिग्गी  ने उड़ाए नोट   पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जैसे गंभीर नेता ने जब शब्दों की मर्यादा लांघ कर मंत्री इमरती देवी को आयटम कहा तो उनका मजाक उड़ना भी लाजमी है | इंदौर में कमलनाथ का मुखौटा लगाए युवक ने आयटम सांग पर डांस किया तो दिग्विजय का मुखौटा लगाए युवक ने नोट उड़ाए  |   दखल न्यूज़ इस तरह की छिछोरपन का समर्थन नहीं करता |  लेकिन जब पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने  मंत्री इमरती देवी को आयटम कहा तो इस तरह की ख़बरें दिखाना हमारी मज़बूरी बन गया कि कमलनाथ के बायान के बाद उसके रिएक्शन क्या हैं  |  पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शब्दो की मर्यादा लांघी  | तो कुछ लोग छिछोरेपन पर उतर आए हैं  | इंदौर की सड़कों पर एक युवक कमलनाथ का चेहरा लगाए जगह जगह आयटम सांग पर डांस करता नजर आया | एक अन्य युवक कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का चेहरा लगाए नोट उड़ाता नजर आया | कई अन्य युवा इस मजमे में गाना गए रहे थे |  ते तस्वीर मध्यप्रदेश की सियासत का हाल बयान करने के लिए पर्याप्त हैं  | ये सभी युवा बीजेपी से जुड़े बताये जा रहे हैं  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  21 October 2020

 Shivraj Singh Chauhan

कमलनाथ की बेशर्मी और इमरती देवी के आंसू सबने देखे कमलनाथ के अहंकार ने कांग्रेस सरकार और मप्र तबाह किया   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर इमरती देवी पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर कमलनाथ पर निशाना साधा और कहा | . कमलनाथ ने निर्लज्जता की सारी हदें पार कर दी हैं | इमरती देवी उनकी कमलनाथ की सरकार मे मंत्री रहीं | और  वे कहते हैं उन्हें नाम  याद नहीं |  उन्होंने माफ़ी मांगने की जगह सबको आयटम कहना शुरू कर दिया | कमलनाथ के अहंकार के कारण कांग्रेस सरकार और मध्यप्रदेश तबाह हुए हैं  |  शिवराज सिंह ने कहा दलित की बेटी इमरती देवी के आंसू पूरे हिन्दुस्तान ने देखे हैं  | और कमलनाथ की बेशर्मी भी पूरे देश ने देखी है  | उन्होंने कहा कमलनाथ किन्तु परन्तु करते हैं लेकिन माफ़ी नहीं माँगते  | उनको इमरती देवी जो उनकी सरकार में कैबिनेट मंत्री रही हैं याद नहीं आया |  जहाँ पूरा देश ये सब देख रहा है  | उन्होंने कहा कमलनाथ से माफी की उम्मीद तो नहीं है | लेकिन कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गाँधी से अपील है की |  वे इसपरएक्शन लें | नहीं समझा जाएगा की वे कमलनाथ के बयान से सहमत हैं  | उन्होंने कहा कमलनाथ अपराध करते हैं शालीनता की सारी हदें पार करते हैं  और फिर हमें गाली लिखते हैं  | कमलनाथ अहंकारी हैं और वे अपने से श्रेष्ठ किसी को नहीं मानते |  इसी के चलते कमलनाथ की  सरकार तबाह हुई | मध्यप्रदेश  को भी बर्बाद किया गया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  21 October 2020

 Kamal Patel

महिला अपमान पर कांग्रेस को जनता  जवाब देगी   कृषि   मंत्री कमल पटेल ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से कमलनाथ को पार्टी से निकालने की मांग करते हुए कहा कि  |  यदि उन्हें कांग्रेस से नहीं निकाला गया तो |  यह मान लिया जाएगा की उनके द्वारा महिला के प्रति इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्द कांग्रेस की भाषा है   | और फिर प्रदेश की जनता इसका जवाब देगी | कमल पटेल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष हैं  | लेकिन मंत्री इमरती देवी के संबंध में उन्होंने जिस तरह के शब्द इस्तेमाल किए वह घोर आपत्तिजनक हैं  | कमलनाथ अपने इन शब्दों को सही ठहराने में जुटे हैं  | जो ज्यादा हैरान करने वाला है  |  उन्होंने कमलनाथ पर अपराधिक मुकदमा दर्ज करने पर जोर देते हुए उन्हें पार्टी से निकालने की मांग भी की है  | जिससे भविष्य में फिर कोई कांग्रेस नेता आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने से बचे  | कमल पटेल ने कहा कि प्रदेश के सभी उपचुनावों में भाजपा उम्मीदवारों की जीत होगी  |  जो महिला अपमान पर कांग्रेस को जनता का करारा जवाब होगा  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  21 October 2020

Shivraj Singh

कमलनाथ के संस्कार भारत के नहीं हैं   दलित महिला पर टिपण्णी पूरी महिलाओं का अपमान सोनिया गांधी कमलनाथ को पार्टी से निष्कासित करें   पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के इमरती देवी को आईटम कहने के विरोध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह समेत भाजपा के कई नेताओं ने दो घंटे का मौन  व्रत  रखा |   इस दौरान शिवराज ने कमलनाथ को निर्लज्ज बताते हुए कहा की  |  जिस भाषा का उपयोग कमलनाथ ने एक अनुसूचित जाती की महिला के लिए  किया है  | उसने पूरे देश की माँ बहन की सम्मान को ठेस  पहुंचई   है  |  पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के घटिया बयान के खिलाफ बीजेपी ने जगह जगह मौन धरना दिया  |  भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ मंत्री नरोत्तम मिश्रा ,कमलपटेल  .भूपेंद्र सिंह ,विशवास सारंग  और भाजपा नेता मिंटो हॉल में गाँधी प्रतिमा के पास धरने पर बैठे  |   मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा जिस समय सब नवरात्री में माँ की आराधना में लगे हैं | उस समय कमलनाथ का इमरती देवी पर अभद्र टिपण्णी करना कहा तक सही है  | उन्होंने कहा कमलनाथ ने यह अभद्र टिपण्णी एक बार नहीं दो बार की  | और जिस समय यह टिपण्णी की जा रही थी उस समय कांग्रेस कार्यकर्ता ठहाके लगा रहे थे |  किसी महिला पर अमर्यादित टिपण्णी करना और उसपर ठहाके लगाना  | बड़ी निर्लज्जता का कार्य है | यह भारत देश की मिटटी के संस्कार नहीं हो सकते | शिवराज ने कहा कमलनाथ ने टिपण्णी के बाद उस पर प्राश्चित भी नहीं किया |  इस लिए भाजपा एक महिला    पर अभद्र टिपण्णी को लेकर दो घंटे का मौन रखकर प्राश्चित किया  | और प्रार्थन की है की है मा जगत जननी ऐसी दूषित मानसिकता को समाप्त कर | शिवराज ने कहा मुझे नंगा भूखा , घुटने टेक , नारियल फोड़ने वाला कहे वो  बर्दाश्त कर लिया जाएगा | लेकिन माँ बहनो का अपमान ठीक नहीं  | कमलनाथ ने तो निर्लज्जता की सारी  हदें पार कर ली हैं |  लेकिन अब सोनिया गाँधी को चिट्ठी लिखकर उनसे मांग की जायेगी की  क्या  वे ऐसी टिपण्णी करने वालों पर कार्यवाई करेंगी  | क्या कमलनाथ को कांग्रेस से हटाया जाएगा  | क्या उनको कांग्रेस अध्यक्ष और नेता प्रति प्रतिपक्ष पद से हटाया जाएगा  |  भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा ने कमलनाथ की इस टिपण्णी को लेकर विरोध जताया और कहा की  |  कांग्रेस पार्टी की ये हमेशा से मानसिकता रही है  | कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं का अपमान किया है  | कभी महिलाओं को टंच माल कहना , कभी आइटम कहना ये कांग्रेस के संस्कार हैं  |  कमलनाथ को पता है की चुनाव में उनकी हार तय है इसलिए वे अपनी खीज निकाल रहे हैं  |  बड़े शर्म की बात है की एक दलित अनुसूचित जाती की महिला के ऊपर इस तरह की अभद्र टिपण्णी की गई  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  20 October 2020

  Cough syrup intoxication

नशे के लिए दवा बेचने वालों का भांडाफोड़   सिंगरौली में भी दवा से नशा करने का कारोबार खूब फल फूल रहा है  | ऐसे में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है |  जो नशे के लिए कफ सिरप की सप्लाई करता था  |  प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप बेचने वाले गिरोह का चितरंगी पुलिस ने भंडाफोड़ किया है  | भारी मात्रा मे नशीली कफ सिरप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है |  मुखबिर से सूचना मिलते ही चितरंगी पुलिस हरकत में आ गई और इस गोरखधंधे के मास्टर माइंड एक गुर्गे को गिरफ्तार कर लिया  |  दरअसल पुलिस ने इसके पूर्व में भी प्रतिबंधित कफ सिरप बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया था |  इस गिरोह के अन्य लोगों की तलाश जारी है | गोली और कफ सिरप का नशा करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है |  खासकर नाबालिग इसका ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं |  पिछले दिनों पुलिस ने इसी के चलते अभियान चलाया था और कुछ नशे के सौदागरों को जेल भेजा था |      

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  20 October 2020

 Kamal Patel

सिंधिया ने तिजोरी की चाबी शिवराज सिंह को दी   बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि कमलनाथ तिजोरी खाली होने का रोना रोते थे | इसलिए मैने उनसे तिजोरी की चाबी  शिवराज सिंह को सौंप दी | सिंधिया ने मंच से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और कृषि मंत्री कमलनाथ की जमकर तारीफ़ की  |  मांधाता  में बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और कृषि मंत्री कमल पटेल ने  मतदाताओं को  को संबोधित किया  |  कमल पटेल ने कहा कांग्रेस की वादा खिलाफी के कारण उपचुनाव  हो रहे हैं |  सिंधिया ने सभाओं में किसानों के कल्याण के लिए कृषि मंत्री कमल पटेल की सक्रियता और तत्परता की हर सभा में जमकर तारीफ की  | मांधाता विधानसभा क्षेत्र के मूंदी में कमल पटेल के साथ सभा को संबोधित करते हुए सिंधिया ने कहा कि कमलनाथ तिजोरी खाली होने का रोना रोते रहे इसलिये मैंने तिजोरी की चाबी शिवराजसिंह चौहान के हाथ थमा दी  |  उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री कमल पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के लिए तिजोरी खोल दी  है  |  कमल पटेल ने सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह उपचुनाव इसलिये हो रहे हैं क्योंकि कांग्रेस ने जो वचन दिए थे वह पूरे नहीं किए  | उल्टे जनता को लूटने में लगे रहे  | कमल पटेल ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कमलनाथ, राहुल गांधी, सोनिया गांधी को वचन याद दिलाए कि वादे पूरे करो अन्यथा अगले चुनाव में किस मुंह से जनता के सामने जाएंगे लेकिन जब उनकी बात नहीं सुनी गई तो जनता के कल्याण के लिए वह भाजपा के साथ आ गये और प्रदेश में सत्ता परिवर्तन से व्यवस्था परिवर्तन हो सका  | उन्होंने सरकार की स्थिरता के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  20 October 2020

 Jyotiraditya Scindia

सिंधिया समर्थक मंत्री हैं इमरती देवी   बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया कमलनाथ  के फूहड़ बयान के खिलाफ रीगल चौराहे पर मौन धरना दिया |  सिंधिया ने कमलनाथ के बायान की आलोचना की और कहा इससे उनकी मानसिकता का पता चलता है  |  मंत्री इमरती देवी को आयटम कहने के बाद से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ बैकफुट पर हैं  | हर तरफ से कमलनाथ की आलोचना हो रही है | ऐसे में बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कमलनाथ के बयान की कड़ी निंदा की और कहा यह बयान उनकी मानसिकता उजागर करता है  | कमलनाथ के खिलाफ सिंधिया ने  रीगल चौराहे पर महात्मा गाँधी की प्रतिमा के सामने  मौन धरना दिया  |  कमलनाथ के विवादित बयान पर भाजपा आक्रामक  मुद्रा में है  | और कांग्रेस  मुश्किल में है | इमरती देवी सिंधिया कैम्प की मंत्री हैं |  इसलिए सिंधिया ने भी कमलनाथ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है |  सिंधिया ने कहा ये बायान महिला विरोधी मानसिकता को उजागर करता है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  20 October 2020

   Kamal Nath

इमरती देवी की बात के समर्थन में आये प्रद्युम्न सिंह   मुख्यमंत्री रहते कमलनाथ अपनी कुर्सी को बचाये रखने के लिए विधायकों को पांच लाख रुपये महीना देते थे |  मंत्री इमरती देवी की इस बात का प्रद्युम्न सिंह लोधी ने समर्थन किया है  | लोधी ने कहा कमलनाथ की सरकार तीन महीने ज्यादा चल गई इसे पहले ही गिर जाना था  |  मंत्री इमरती देवी के बाद कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए बड़ा मलहरा से बीजेपी के उम्मीदवार प्रद्युम्न सिंह लोधी ने कहा की कमलनाथ विधायकों को पांच लाख रुपये महीना देते थे  | कमलनाथ  अपनी कुर्सी बचाने के लिए यह पैसा खर्च करते थे  | लोधी ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आर्थिक रूप से कमजोर SC/ST विधायक को पैसा देते थे  |  भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह लोधी ने मंत्री इमरती देवी की बात से सहमति जताई  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 October 2020

 Shivraj Singh Chauhan

शिवराज : कांग्रेस ने वचन पत्र नहीं कपट पत्र निकाला है   विधायकों का कमलनाथ ने काम नहीं किया,उनको भगाया     छतरपुर के बडामलेहरा विधानसभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कमलनाथ पर निशाना साधा और कहा की  | कमलनाथ ने पंद्रह  महीने में भ्रष्टाचार की सरकार चलाई  | उन्होंने कांग्रेस के वचन पत्र को कपट पत्र बताया और कहा की  | पहले भी कमलनाथ ने जनता से झूठे वादे किये और उन्हें पूरा नहीं किया  | इस दौरान  शिवराज ने एक महिला को मंच पर बुलाकर उसके पति के एक्सीडेंट में मृत्यु पर हर संभव मदद का आश्वासन दिया  | बकस्वाहा मे चुनावी सभा करने आये सी एम शिवराज सिंह ने कमलनाथ को आड़े हाथों लेते हुए  कहा कि कमलनाथ ने  15 महीने सरकार चलाई |  लेकिन सरकार नही जमकर भ्रष्टाचार की सरकार चलाते रहे | उन्होने काग्रेस के वचन पत्र को  कपट पत्र करार दिया  | उन्होने कहा कमलनाथ झूठे वादे करते हुये  पहले  जनता को लालच दिया  और फिर उनसे किये वादे पूरे नही किये  | उन्होने कहा  प्रधुन्न सिंह जब कमलनाथ के पास बडामलेहरा के विकास के लिये जाते थे  |  वह उनका काम करने की जगह चलो चलो कहकर भगा देते थे |  इसलिए काग्रेस के 26 विधायको ने  काग्रेस की सरकार चलता कर दी |  सी एम के मंच में उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई | जब एक महिला को सी एम ने  मंच पर बुलाया और उसकी पति की सड़क दुघर्टना मे मौत होने पर उसे हर संभव मदद देने का आश्वासन देकर उससे गले से लगा लिया |  और महिला भावुक होकर रोने लगी | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 October 2020

 Woman

जमीन की जानकारी माँगने पर  महिला को पीटा   टीकमगढ़ में एक महिला की बर्बरता से पिटाई का वीडियो सामने आया है  | बताया जा रहा है खेत की जानकारी मांगने पर महिला को जेठ और ससुर ने डंडों और लात घुसे  से पीटना शुरू कर दिया |  जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है | .   यह वीडियो जतारा के सागर वा राग्राम का बताया जा रहा  है  |  जहां एक महिला अपने पति के साथ खेत पर मूंगफली की फसल निकालने के लिए गई थी   | जब उसने अपने ससुर से अपने हिस्से के खेत की जानकारी चाही |   तभी ससुर और जेठ ने महिला की डंडो और लात घूसों से से पिटाई शुरू कर दी | जिसके बाद  स्वयं महिला अपने पति के साथ थाने में पहुंची  | और उसके साथ घटित घटना को मौखिक रूप से पुलिस को बताया  |  पुलिस ने विभिन्न धाराओं में महिला के ससुर और जेठ पर केस दर्ज कर  जाँच शुरू कर दी | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 October 2020

  Narottam Mishra

वोट के लिए कांग्रेस भाजपा को गाली दे रही कमलनाथ को ग्वालियर चंबल से बू आती थी नरोत्तम :राहुल गाँधी भाजपा के लिए स्टार प्रचारक   ग्वालियर में भाजपा प्रत्याशी मुन्नालाल गोयल के समर्थन में आमसभा को संबोधित करने पहुंचे प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा  |  और  कहा कि कांग्रेस हम पर आरोप लगाती है कि भाजपा विपक्ष खत्म करना चाहती है |  लेकिन जिस पार्टी का नेता राहुल गाँधी हमारा स्टार प्रचारक है उसे हम क्यों खत्म करेंगे  | कमलनाथ ने सारे बड़े नेताओं को घर बैठा दिया है  |  नरोत्तम मिश्रा ने कहा जो  पाकिस्तान पहले कश्मीर मांगता था, वह अब भीख मांगता है  |  उन्होंने कहा कमलनाथ ने संभाग के बड़े नेता के पी सिंह, अशोक सिंह और गोविंद सिंह को घर बैठे दिया है  |  जबकि हमारे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हर महीने ग्वालियर आते हैं | पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ 15 माह के शासन में 15 मिनट के लिए ग्वालियर चंबल अंचल नहीं आए  |  उनको इस क्षेत्र से बू आती थी |  इस ग्वालियर चंबल अंचल के कारण ही कमलनाथ मुख्यमंत्री बने थे   | और  कमलनाथ ने सर्वाधिक उपेक्षा इस अंचल की  | अब वह वोट मांगने आ रहे हैं  | कमलनाथ पर उम्र हावी हो गई है | .वे किसी को नहीं पहचानते | उन्होंने कहा  कांग्रेसी काम के नाम पर वोट नहीं मांग रहे हैं  |  हमें गाली देकर वोट मांग रहे हैं  |  उन्होंने  कमलनाथ  सरकार को सदी की सबसे भ्रष्ट सरकार बताई  | मिश्रा ने कहा  पर्दे के पीछे से सरकार कोई और चला रहा था, डोर किसी और के हाथ में थी  |  मिश्रा ने कहा की  कुछ विदेशी और पाश्चात्य संस्कृति के लोगों ने कांग्रेस की स्थापना की  | और आज भी कांग्रेस की अध्यक्ष विदेशी है |  एक ओर हमारे नेता और देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी हैं  |  जिन्होंने विश्व में भारत माता के माथे को गौरवान्वित किया है, देश में आतंकवाद को खत्म किया है  |  उन्होंने जनता से  मुन्नालाल को जीतकर  माफियाओं को हारने की बात कही  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 October 2020

 Illegal drugs

भोपाल पुलिस को मिली बड़ी सफलता   भोपाल पुलिस ने  एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से तीन किलो गांजा बरामद किया है  |  गांजा सीमेंट की खाली बोरी में गांजा छिपाकर लाया था  भोपाल पुलिस को   मुखबिर से सूचना मिली थी कि कलाखेड़ी गांव में एक युवक बोरी में कोई नशीला सामान लेकर आया है  |  सूचना के आधार पर पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर बोरी की तलाशी ली  |  उसमें से गांजा बरामद हुआ | आरोपी  की पहचान  शाहिद खां के रूप में हुई  | पूछताछ में उसने गांजा नजीराबाद और अहमदपुर से लाना बताया है  | शाहिद   से इस बात का पता लगाया जा रहा है कि वह माल किसे बेचने आया था  | Asp दिनेश कौशल ने बताया कि  शाहिद के कब्जे से  तीन किलो  गांजा  जप्त  किया गया है  |  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 October 2020

 Congress promissory note

कर्जमाफी और बिना ब्याज कर्ज का लॉलीपॉप शिवराज : कांग्रेस वादे करती है भूलने के लिए नरोत्तम :पार्टी चौपट करने वाला प्रदेश क्या बनाएगा   कमलनाथ एक बार फिर वचन पत्र के सहारे उपचुनाव जीतने की कोशिश में लग गए हैं  | कांग्रेस ने उपचुनाव को लेकर अपना घोषणा पत्र जारी किया  | वचन पत्र में कमलनाथ ने कर्जमाफी का गेम एक बार फिर खेला  है |  इस बार किसानो को कर्जमाफी के साथ बिना ब्याज कर्ज देने की बात कही गई है  | ये बात और है की पिछली बार किये गए  दो लाख के कर्ज माफ़ी का वचन कमलनाथ सरकार ने पूरा नहीं किया  | कमलनाथ ने पहले घोषणा पत्र में राहुल गाँधी और प्रियंका वाड्रा को जगह नहीं देने की गलती इस बार सुधार ली |  उधर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस पर निशाना साधते हुए कहा की  | पुराने वचन पत्र के ना वादे निभाये ना पूरे किए  | वादों का क्या लिखना ही तो है करना कुछ है नही  |   जनता इनकी असलियत और सच्चाई सब जानती है   मध्य प्रदेश में  उप चुनाव के लिए कांग्रेस ने  घोषणापत्र जारी किया  | पहले घोषणापत्र में राहुल और प्रियंका को जगह नहीं मिल पायी थी |  लेकिन इस बार इस गलती को सुधारते हुए  गाँधी और वाड्रा परिवार को इसमें शामिल किया  | कांग्रेस  के 52 बिंदुओं के वचनपत्र का लोकार्पण कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने किया  | कमलनाथ ने नए वचनपत्र में किसान कर्जमाफी और बिना ब्याज के कर्ज देने की   बात कही  | हालाँकि उन्होंने ये नहीं बताया की पिछली बार दो लाख के किसान कर्जमाफी का क्या हुआ  | कमलनाथ की माने तो  सूबे में कांग्रेस की सरकार बनती है तो तीन साल में एमपी का भविष्य बदल जायेगा  |  पर पंद्रह महीनो में मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार ने क्या हालत की थी ये जनता को मालूम है  |  तबदाले ,  हर जगह दलालों ने अपना कार्य शुरू कर दिया था | सरकारी कार्य के लिए पैसे की मांग की जाने लगी थी |  भ्रष्टाचार , दलाली , खनन माफिया , और शराब माफिया जैसे शब्द फिर जनता के बीच गूजने लगे थे  |  घोषणा पत्र जारी करते हुए कामलनाथ ने बीजेपी पर भी निशाना साधा और कहा की | उपचुनाव में जनता बीजेपी को इस बार तमाचा मारेगी  | बीजेपी के लोग केवल ध्यान भटकाने की राजनीति में माहिर है |  बेरोजगारी की बात आती है तो यह लोग पाकिस्तान और चीन की बात करने लगते है  | कोविड का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा  शिवराज कोरोना का शुरू शुरू में केवल मजाक उड़ाते थे | शिवराज  सात महीने में नारियल फोड़ने के अलावा कोई दूसरा काम नहीं किये  | कांग्रेस के  वचन पत्र को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह  ने   कहा की  | पुराने वचन पत्र के ना वादे निभाये  | ना पूरे किए , सब भूल गए , कांग्रेस सोचती  हैं  |  वादे है वादों का क्या लिखना ही तो है |  करना कुछ है नही  | शिवराज ने कहा जनता कांग्रेस की  असलियत और सच्चाई सब जानती है |  गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के वचन  पत्र को  कांग्रेस का कपट पत्र बताया  | उन्होंने कहा कमलनाथ  का यह वचन पत्र फिल्म की तरह पार्ट टू है  |   कांग्रेस के पंद्रह महीने के शासनकाल में कमलनाथ ने ऐसा कुछ नहीं किया जाए जिसे यादगार माना जाए  | कमलनाथ खुद जरूर अपनी पीठ थपथपाते हुए नजर आते हैं  | लेकिन जनता को न पहले कमलनाथ की बात पर यकीन था न अब है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 October 2020

 Killing priest

मांगे नहीं माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी   उमरिया में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद  ने ब्राह्मणो पर हो रहे अत्याचार और राजस्थान में बीते दिनों पुजारी को जिंदा जलाकर  मारने  के विरोध में कलेक्टर को रष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा  | और पुजारी के हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की  |  अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिला अध्यक्ष चंद्रकांत दुबे ने बताया कि संगठन  ब्राहम्णो पर हो रहे अत्याचार का विरोध करता है  |  देश भर में   ब्राह्मणों पर अत्याचार हो रहे  हैं |  बीते दिनों राजस्थान में गरीब पुजारी की निर्मम हत्या की गई  |  जिससे  ब्राह्मण समाज आक्रोशित है |  हमारी मांग है कि पुजारी के हत्यारों की तुरंत गिरफ्तारी हो |  हत्यारो को  फांसी की सजा के साथ  पीड़ित परिवार को 50 लाख का मुआवजा  और सरकारी नौकरी भी दी जाए  |   उक्त मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो देश भर के ब्राह्मण सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेंगे  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 October 2020

 the killing

हत्या के बाद आरोपी फरार   छतरपुर  मे  65 वर्षीय बुजुर्ग की खेत पर सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई | बताया जा रहा है आरोपी युवक नशे का आदि है |  और उसने विवाद के चलते बुजुर्ग की हत्या की  और फरार हो गया |   कोतवाली थाना के  ग्राम काटी मे वृद्ध  सियाराम रजक  की गाँव के ही युवक  शंकर रजक  ने देशी कट्टे से गोली मारकर हत्या कर दी गई |  मृतक के परिजनो ने  बताया आरोपी शंकर रजक गांजे के नशे का आदी  है |  आरोपी  ने  बीती  शाम  बुजुर्ग के घर के बाहर गाली गलौज भी   थी  |  और उसने  परिवार के लोगो को सुबह बताने की धमकी भी दी थी |  रात 3 बजे के लगभग आरोपी खेत पर आया और सियाराम रजक   को   सोते समय कट्टे से गोली मार दी |  . पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 October 2020

 Kailash Vijayvargiya

सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं हुआ पालन   सज्जन ने विजयवर्गीय को कहा पाखंडी   पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पर निशाना साधा और उन्हें पाखंडी कहा  | वर्मा ने कैलाश विजयवर्गीय  पर तंज कस्ते हुए कहा कि तेरी जितनी औकात है उतना बोला कर  | वर्मा ने विजयवर्गीय को रावण की संज्ञा दी  |  उप चुनाव में नेताओं की बदजुबानी भी देखने को मिल रही है | पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को तू | तड़ाक से सम्बोधित किया  | सज्जन सिंह वर्मा ने कैलाश विजयवर्गीय  के  चुन्नू मुन्नू वाले बयान को लेकर  निशाना साधा  |  वर्मा ने कहा की कैलाश पाखंडी हैं | कहाँ सीएम बनने के सपने देखते थे  | उन्होंने कहा की दिग्विजय सिंह और कमलनाथ बड़े चमत्कारी है  | कहाँ फेक देंगे पता भी नहीं चलेगा  | उन्होंने विजयवर्गीय को रावण की संज्ञा दी  और उनकी नाक की तुलना  पकौड़े  से की  |  सज्जन वर्मा सांवेर में प्रेमचंद गुड्डू के समर्थन में सभा को सम्बोधित कर रहे थे  |  सांवेर से नामांकन भरने पहुंचे प्रेमचंद गुड्डू को देखकर लगा जैसे कोरोना के नियम  सिर्फ आम जनता  के लिए है |  नामांकन भरने के दौरान गुड्डू ने ना तो मास्क लगाया और न ही कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया  | उधर, प्रशासन से  सभा के लिए 100 लोगों की अनुमति होने के बावजूद 3000 लोग इकट्ठे करने पर |  जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव सहित दो पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया  है  | शपथ पत्र में गुड्डू ने चल  अचल सहित 64 करोड़ की संपत्ति घोषित की है | इसके साथ ही  23 करोड़ की संपत्ति की मालकिन उनकी  पत्नी हैं  |  उनकी पत्नी के पास जेवर नहीं है, लेकिन बंदूक है | गुड्डू पर साल 2004 में महाकाल मंदिर में शासकीय काम में बाधा का केस दर्ज हुआ था | और कोर्ट ने छह माह की सजा सुनाई थी | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 October 2020

  development work

तेजी से गुणवत्ता के साथ हो रहे हैं काम   ग्रामीण हमेशा विकास के काम न होने  और काम होने पर उसकी गुणवत्ता पर सवाल उठाते रहे हैं | लेकिन एक ग्राम पंचायत ऐसी भी है जिसके कामों से किसी को शिकायत नहीं है  |  सिंगरौली यूं तो पंचायतों में  निर्माण कार्य को लेकर आए दिन भ्रष्टाचार को लेकर शिकायत मिलती रहती है |   लेकिन  चितरंगी तहसील  के खुरमुचा ग्राम पंचायत मे निर्माण कार्य को लेकर अच्छी खबर आई है   | लोगों का कहना है कि हमारे खुरमुचा पंचायत में मनरेगा के तहत    गैवियन स्टेक्चर निर्माण एवं नाला बंधान तथा जल संरक्षण लूज बोल्डर चेक निर्माण  |  सामुदायिक  परिसर बाउन्डरी  वॉल निर्माण  ,मेड़ बंधान , लघु तालाब हितग्राही मुलक कार्य तेजी से  किए जा रहे हैं | लोगों  ने बताया कि खुरमुचा ग्राम पंचायत में जो भी कार्य किए जा रहे हैं वह  गुणवत्ता पूर्ण हैं  |  लोगों ने कहा हमारे पंचायत में  विकास कार्य  तेजी से हो रहा है  | स्थानीय लोगों ने सरपंच सचिव एवं रोजगार सहायक की जम कर सराहना की | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 October 2020

 Police checking

कार से 14 लाख 68 हजार रूपये  मिले   उपचुनाव के मद्दे नजर चुनाव वाले इलाकों में पुलिस ने छानबीन तेज कर दी है | ऐसे में छतरपुर पुलिस को जाँच के दौरान एक कार से 14 लाख से ज्यादा कैश मिला है | जिनसे ये रकम बरामद की गई वे लोग इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाए  |  छतरपुर की भगंवा थाना पुलिस ने बडी कारवाई करते हुये  | एक कार से 14 लाख 68 हजार रूपये जप्त किये है  | पुलिस  टीकमगढ़ जिले की सीमा पर चैकिंग कर रही थी ,तभी एक तेज रफ्तार कार को पुलिस ने रोका तो  कार के अंदर उन्हे 14 लाख 68 लाख की भारी रकम मिली  | कार सवार दो लोगो से जानकारी मांगी तो वह इतनी बडी राशि का डिटेल नही दे पायै |  पुलिस ने पूरी रकम इन्कमटैक्स विभाग के अधिकारियों को दै दी है |  दर असल बडामलेहरा मे उपचुनाव की वजह से पुलिस को ऐसी आशंका है कि  यह रूपया चुनाव मे तो नही खर्च किया जाना था  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 October 2020

 Narottam Mishra

भाजपा चुनाव जितने जा रही है   ग्वालियर में गृह मंत्री  नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनावो को लेकर कहा कि ये एक तरफा चुनाव है | भाजपा चुनाव जीतने जा रही है  | बाकी  जो लोग   भ्रम में हैं   | उनका भ्रम  दस तारीख के बाद दूर हो जाएगा |  गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने   कांग्रेस नेता दिनेश गुर्जर  की  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर की गई  टिप्पणी पर कहा, मैं इस टिप्पणी को अच्छी मानता हूँ गरीब होना गुनाह या अभिशाप नहीं है |  हमारे सभी नेता गरीबी से उठकर ऊपर गए हैं  | कांग्रेस के पास इससे ज्यादा कहने के लिए कुछ नही है क्योकी उनकी पंचायत प्रदेश से उठ गई है |  प्रदेश मे  मुख्यमंत्री शिवराज नहीं नरोत्तम हैं के सवाल पर कहा कि ये भाजपा में नहीं होता  | कांग्रेस सरकार में होता था, पर्दे के पीछे मुख्यमंत्री कांग्रेस में होता था  |  इस दौरान उन्होने - शायरी के माध्यम से  तंज कसते हुए कहा कि , रूकता नहीं था तमाशा रहता था खेल जारी, उस पर कमाल ये था दिखता नहीं था मदारी  |       

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 October 2020

 Attack

विधायक ने लगाया जान से मारने का आरोप   छतरपुर  मे बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद है कि वह अब विधायक के परिवार पर भी हमले करने से नही चूक  रहे हैं  | ताजा मामले में आधा दर्जन बाइक सवार बदमाशों ने  काग्रेस विधायक नीरज दीक्षित के भाई  उनकी पत्नी  पर  हमला कर दिया | और फरार हो गए |  छतरपुर में बदमशों और गुंडों का राज चल रहा है |  करीब आधा दर्जन बदमाशों ने कांग्रेस विधायक नीरज दीक्षित के भाई और पत्नी पर हमला कर उनकी कार तोड़ दी | बताया जा रहा है की यह हमला तब किया गया जब वे छतरपुर से उजरा गाँव जा रहे थे | विधायक के भाई पर हमले की खबर लगते ही भारी भीड थाने मे पहुंच गई  | विधायक का आरोप है कि बदमाशों द्वारा उनके भाई  से गालीगलौज कर  जान से मारने का प्रयास किया | उन्होंने कहा की   कि यह हमलावर उनको मारने आये थे | क्योंकि छह महीने पहले भी उनके पास एक धमकी भरी चिट्टी  भेजी गई थी  | जिसकी शिकायत उन्होने कोतवाली थाने मे की थी | वही विधायक के भाई पर हमले की खबर लगते है एडीशनल एस पी सहित भारी पुलिस बल थाने  पहुंच गया | पुलिस ने विधायक के भाई  पर हमले पर  मामला दर्ज कर लिया है | और  जल्दी ही  आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  16 October 2020

 Shivraj Singh Chauhan

जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका शिवराज ने कहा सख्त कार्यवाही की जाएगी   उज्जैन के अलग-अलग क्षेत्रों में  छह मजदूरों सहित सात की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई  .. इन लोगों की मौत अधिक या  जहरीली शराब पीने से हुई है  |  पुलिस का कहना है कि अभी मौत के कारणों का पता लगा रहे हैं  | इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा ऐसे पदार्थ बेचने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी  |  उज्जैन की घटना पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने उच्चस्तरीय बैठक कर इस मामले में कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा उज्जैन में जहरीली शराब अथवा नशीले पदार्थ के सेवन से लोगों की मृत्यु दुर्भाग्यपूर्ण है |  ऐसे पदार्थ बेचने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी और उनके को  नेटवर्क तोड़ा जाएगा | शिवराज ने अफसरों से कहा कि घटना की जांच हो .| अन्य कई स्थानों पर यदि  ऐसी वस्तुएं बेची जा रही हैं ,पता लगाएं और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करें | उज्जैन  के अलग-अलग क्षेत्रों में बुधवार को छह मजदूरों सहित सात की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई |  प्रारंभिक जांच में अधिक अथवा जहरीली शराब पीने से मौत की बात सामने आई है |  खाराकुआं थाने के छत्री चौक इलाके से दो मजदूर मृत मिले थे  | पुलिस पड़ताल कर ही रही थी कि दोपहर में इसी क्षेत्र से बद्री पुत्र भेरूलाल नामक मजदूर का भी शव मिला | शाम को खाराकुआं थाने के पास अलग-अलग इलाके में 65 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति और बबलू पुत्र टीकाराम  का शव मिला |  पुलिस के अनुसार, ये सभी कच्ची शराब पीने के आदी थे | इसी प्रकार कोतवाली थाना क्षेत्र में भी तेलीवाड़ा इलाके में एक मजदूर  मृत अवस्था में मिला  |  महाकाल थाना क्षेत्र के बेगमबाग इलाके में कपड़े का ठेला लगाने वाले पीरूशाह नामक व्यक्ति की भी मौत हो गई  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  16 October 2020

  Online betting

आरोपियों से1 करोड 31 लाख से ज्यादा बरामद बैंकों में  हुए कई बार संदिग्ध लेनदेन   ऑनलाइन  गेम के माध्यम से सट्टे का कारोबार   ऑनलाइन धन गेम की गतिविधि की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है | इंदौर में इसके  सरगना राजा उर्फ लोकेश वर्मा द्वारा खुलवाए 16 बेनामी खातों में पिछले छह माह में 53 करोड़ 23 लाख 70 हजार 417 रुपयों का लेनदेन हुआ  हैं  पुलिस ने को-ऑपरेटिव बैंक बुलढाणा सहित कई बैंकों के अधिकारियों पर जांच बैठा दी है  इन पर काले धन की जानकारी छिपाने का शक है | इन लोगों के पास से एक करोड़ 31 लाख से ज्यादा कैश भी मिला है  |  इंदौर में  धन गेम की आड़ में ऑनलाइन सट्टे का कारोबार किया जा रहा था  | पुलिस के मुताबिक इसकी जांच में खुलासा हुआ की  खाते मजदूर, नौकर, दुकानदार, पेंटर के नाम से व्यापारिक फर्म बनाकर लोकेश पुत्र राजू वर्मा निवासी गुजरखेड़ा महू  ने  खुलवाए  थे |  पुलिस ने जब 16 खातों की छानबीन की तो पता चला कि इनमें पिछले छह महीने के भीतर 53 करोड़ 34 लाख 70417 रुपये का लेनदेन हुआ है    कई खाते ऐसे भी हैं जिनमें एक दिन में 100 से ज्यादा एंट्री हुई है | बैंक अधिकारियों ने संदिग्ध मानते हुए कुछ खातों को लॉक किया, लेकिन बाद में लेनदेन भी शुरू करवा दिया | इनके विरुद्ध प्रोबेशनर आइपीएस अन्नापूर्णा  सीएसपी पुनीत गेहलोद को जांच कर रहे हैं | डीआइजी हरिनारायणाचारी मिश्र के  अनुसार एएसपी अमित तोलानी ने इंजीनियर मनोज उर्फ मोंटी मालवीय को एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर एप्लीकेशन तैयार करने के आरोप में गिरफ्तार किया  | जब साइबर एक्सपर्ट ने जांच की तो पता चला कि धन गेम का डोमेन नेम फ्रांस में रजिस्टर्ड है और दुबई से ऑपरेट किया जा रहा है | जांच में यह भी पता चला कि बेंगलुरु का राजरतन राय इस गेम का मास्टरमाइंड है |   पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है |  ये गैंग  महू व इंदौर के गरीब मजदुर वर्ग के लोगो को दुकान खुलवाने का लोन दिलवाने के नाम से उनके आधार कार्ड , पेन कार्ड मँगवाकर गुमास्ता बनवाता था  | उसके बाद अलग अलग बैंको में गरीब मजदुरों के नाम से व्यापारी फर्म बनाकर बैंक में करन्ट एकाऊण्ट खुलवाता था |  जिसमें ऑनलाईन सट्टे के पैसे इन खातों में बड़ी मात्रा में जमा होते थे |   राजा वर्मा द्वारा उक्त ऑनलाईन सट्टा का कारोबार लगभग दो वर्षों से संचालित कर रहा था और इस सट्टों से प्राप्त रुपयों से महू तथा इंदौर में मंहगी मंहगी प्रापर्टी करोडों रुपये मूल्य की स्वंय व परिवार वालों के नाम से खरीद रहा था । राजा वर्मा द्वारा लगभग 6 करोड रुपये मूल्य की प्रापर्टी खरीदी है  | अब तक कि कार्यवाही में 1 करोड 31 लाख 66 हजार 623 रुपये नगद धनराशी जप्त की गई है |  जबकि 1.5 करोड़ रुपये मूल्य की राशि अलग अलग बैंक के खातों में फ्रीज की गई है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  16 October 2020

   Procession of accused

मुख्य आरोपी सहित दो की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित   जबलपुर में तालिबानी अंदाज में ऑटोचालक  को   बेरहमी से पीटने वाले दो आरोपियों का पुलिस ने जुलूस निकाला | वहीँ इस मामले में मुख्य आरोपी सहित दो  लोग अभी फरार हैं  | जिनकी गिरफ्तारी के लिए दस-दस हजार का इनाम घोषित किया गया है  |  शोभापुर  ब्रिज के पास एक्टिवा सवार युवतियों को टक्कर लगने के बाद ऑटो चालक की बेरहमी से पिटाई करने वाले दो आरोपियों  का पुलिस ने  जुलूस निकाला  | गौरतलब है की ऑटो से टक्कर के बाद लाल रंग की कार में आये अभिषेक   दुबे व उसके साथी चंदन सिंह ने ऑटो चालक की पिटाई की थी | इस घटना की रिपोर्ट ऑटो चालक द्वारा  थाने में दर्ज कराई गयी  |  ऑटो चालक की रिपोर्ट पर हत्या की कोशिस  सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस ने दो आरोपी अक्षय शिवहरे और  मनोज दुबे  को गिरफ्तार कर उनका   जुलूस निकाला |   प्रकरण के मुख्य आरोपी अभिषेक दुबे उर्फ गुड़ी और  चंदन सिंह की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं |  घटना को लेकर क्षेत्र के लोग सहमे नजर आ रहे हैं |  सोशल मीडिया पर एक फरार आरोपी को लेकर पोस्ट वायरल की गयी है |  जिसमें बताया गया कि आरोपी हत्या के मामले में जेल से जमानत पर छूटकर आया है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 October 2020

Pradyuman Singh Lodhi

भगवा पहनने से कोई संत नहीं हो जाता   बड़ामलहरा  से भाजपा उम्मीदवार प्रद्युम्न सिंह लोधी का मुकाबला कांग्रेस की साध्वी रामसिया भारती से है  |  भारती को टारगेट  करते हुए प्रद्युम्न सिंह ने कहा कि भगवा पहनने से कोई संत नहीं हो जाता  | प्रद्युम्न सिंह के इस बयान से नाराज साधु संत खासे नाराज हैं  |  छतरपुर जिले की बड़ामलहरा विधानसभा सीट पर होने बाले उपचुनाव के जनसम्पर्क के दौरान धर्म और साधुओ का मजाक बनाया जा रहा है  |  बीजेपी  उम्मीदवार प्रधुम्न सिंह  लोधी के एक बयान से बबाल खडा हो गया है, साधुओ के भगवा वस्त्र पर सवाल खड़े  किये  | प्रद्युम्न   सिंह लोधी ने कहा कि भगवा पहनने से कोई संत नहीं हो जाता |   देश मे मिर्ची बाबा, कंप्यूटर बाबा जैसे जाने कितने लोग घूम रहे है तो वह संत थोड़ी ना है  | भगवा के भेष में बहुत से लोग पता नहीं क्या क्या कर जाते हैं  | लोधी के बयान से  साधु संतो में रोष व्याप्त होने लगा है |  लोधी ने यह बयान भगवा धारी कॉग्रेस प्रत्यासी रामसिया भारती को लेकर दिया है  |  मगर बी जे पी  उम्मीदवार  के   बयान से समूचा साधु समाज आहत है |  निर्मोही आखाड़े के पंच महंत भगवान दास ने कहा कि बी जे पी  उम्मीदवार  को साधु समाज से माफ़ी मांगनी चाहिए  |

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 October 2020

 Kamal Patel

असली हीरो हैं शिवराज ,कमलनाथ खलनायक   कृषि मंत्री कमल पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ  को खलनायक करार दिया  | उन्होंने कहा कि प्रदेश को ठगने वाले कमलनाथ उपचुनाव के बाद राहुल गांधी के साथ मुंबई जाने की तैयारी करें जहां एक को विलन का तो दूसरे को कार्टून का काम मिल जाएगा |  कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि कमलनाथ एक बार धोखा देकर और झूठे वादे कर सत्ता में आ गये लेकिन अब प्रदेश की जनता झांसे में आने वाली नहीं हैं |  चुनावी सभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक्टर बताने वाले कमलनाथ के बयान पर तीखी और आक्रामक प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कमल पटेल ने कहा कि प्रदेश के असली हीरो शिवराज सिंह चौहान हैं, वह बच्चों के मामा, युवाओं के ह्रदय सम्राट और किसानों के मसीहा हैं, और कमलनाथ इस प्रदेश के लोगों के खलनायक हैं | कमल पटेल ने कहा कि झूठ बोलकर एक बार सत्ता हासिल कर चुके कमलनाथ को लगता है कि वह अब शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ झूठ फैलाकर फिर सत्ता में आ जाएंगे तो यह उनका भ्रम है  | जनता अपने साथ धोखाधड़ी करने वाले कमलनाथ और पूरी कांग्रेस का सफाया करने के लिए बेताब है |  उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी 28 सीटों के उपचुनाव में भाजपा की ही जीत होगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 October 2020

 Ajay Singh

अजय सिंह :विधायक बिके हैं, जनता  नहीं     पूर्व मंत्री।  कांग्रेस नेता अजय सिंह ने  ज्योतिरादित्य सिंधिया को गद्दार कहा।  बमोरी में अजय सिंह ने कहा  ग्वालियर चम्बल संभाग का एक एक  कांग्रेस कार्यकर्ता आज अपने आप को वास्तव में स्वतंत्र महसूस कर रहा है।  पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह  कमलनाथ के साथ बमोरी पंहुचे |  उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के पाला बदलने के बाद से ग्वालियर चम्बल संभाग का एक एक  कांग्रेस कार्यकर्ता आज अपने आप को वास्तव में स्वतंत्र महसूस कर रहा है।  वह अब एकाधिकारवाद से आजाद है  | आजाद नहीं हैं तो केवल महेंद्र सिंह सिसोदिया, जो अभी भी कहते फिर रहे हैं कि मैं तो सिंधिया के जूते उठाने लायक हूँ |   मैं पूछना चाहता हूँ कि वे जनता की सेवा करने के लिए विधायक बने थे या सिंधिया के जूते उठाने के लिए  | शर्म आना चाहिए ऐसी गुलामी पर  | उनके दादा सागर सिंह सिसोदिया जिन्होंने स्वतन्त्रता के लिए अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी  | वे एक सच्चे कांग्रेसी थे |  आज उनकी आत्मा दुखी हो रही होगी कि पोता कहाँ भटक गया है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 October 2020

 Kamal Nath

पारुल साहू के प्रचार में पहुंचे कमलनाथ कमलनाथ ने कहा शिवराज बड़े एक्टर   पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सुरखी से कांग्रेस उम्मीदवार पारुल साहू का प्रचार करने पहुंचे और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को बड़ा एक्टर बताया  | सुरखी में कांग्रेस से बीजेपी में आये मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत से पारुल की सीधी तक्कर है |  पारुल पहले भी एक बार गोविन्द सिंह को चुनाव हरा चुकी हैं  |  35 साल बाद सागर  पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को उनकी जवानी  याद आ गई |  कमलनाथ बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुई पारुल साहू का प्रचार करने पहुंचे थे | सुरखी विधानसभा में बीजेपी के गोविन्द सिंह राजपूत का पारुल साहू से कड़ा मुकाबला है  | हालाँकि यहाँ  दोनों प्रमुख दलों के उम्मीदवार अपनी पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी से लड़ रहे हैं | धिक्कार और गद्दार जैसे मसले यहाँ कोई मायने नहीं रखते  | पारुल साहू का प्रचार करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सीएम शिवराज को  एक अच्छा एक्टर बताया | कमलनाथ ने कहा  शिवराज अगर मुंबई जाकर एक्टिंग करें तो शाहरुख, सलमान भी शरमा जाएंगे  |  वे  कम से कम एक्टिंग में तो मध्यप्रदेश का नाम रोशन कर देंगे' | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  14 October 2020

  Narendra Singh Tomar

कमलनाथ की सरकार में भ्र्ष्टाचार चरम  पर था तोमर :गरीब घर में पैदा होना कोई अभिशाप नहीं   केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कृषि बिल को लेकर कहा की | यह बिल अभूतपूर्व बदलाव लाने वाले है..इसेसे पहले यूपीए की सरकार  ने भी कृषि बिल लाने की कोशिश की थी |  लेकिन यूपीए की सरकार  कुछ लोगो के दबाब में कृषि बिल नही ला सकी | उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के बदौलत यह कृषि बिल लागू हो पाया है |  इस दौरान तोमर ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर भी निशाना साधा  |  केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कांग्रेस पर कृषि बिल के  विरोध को लेकर निशाना साधा और कहा की  | कांग्रेस का विरोध अप्रसांगिक है | कांग्रेस का कृषि बिल पर दोहरा रवैया अपना रही | उन्होंने कांग्रेस को सलाह देते हुए कहा की कांग्रेस दो मुही  राजनीती से बाज आये | ग्वालियर चम्बल अंचल उपचुनाव पर तोमर ने कहा की |  कमलनाथ ने 2018 के चुनाव में किसान कर्ज माफी का वादा किया था | लेकिन उन्होंने किसानो के साथ धोखा किया |  और कर्जमाफी न होने के चलते कांग्रेस में आंतरिक विरोध हुआ है | कमलनाथ की 15 माह की सरकार में भ्र्ष्टाचार चरम पर था | कांग्रेस के पास आधार खत्म हो गया है  | उन्होंने शिवराज सरकार की तारीफ करते हुए कहा की  | मुख्यमंत्री शिवराज ने पिछले 15 साल और  अभी छः माह के कार्यकाल में किसानों के हित मे फैसले लिए..उपचुनाव के दौरान स्तरहीन बयान बाजी को लेकर तोमर ने कहा की | दिमाग मे जब कुछ मटेरियल नही होता तो ऐसी बयान बाजी होती है | उन्होंने कहा कांग्रेस नेता शिवराज  को भूखे नगें घर के बता रहे है..इस देश मे गरीब होना क्या अभिश्राप है..कमलनाथ अगर बड़े घर के है तो उन्होंने क्या कर दिया | शिवराज ने अपने परिश्रम से ये मुकाम हासिल किया..इसलिए 13 साल सीएम रह |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  14 October 2020

 Beating

असमाजिक तत्वों से दहशत में  हैं क्षेत्र के लोग   सिंगरौली में एक होटल व्यवसाई और उसके बेटे के साथ  कुछ असामाजिक तत्वों ने मारपीट की |  और होटल  में रखे सामान को नुक्सान पहुँचाया |  पुलिस ने मारपीट करने वालों पर मामला दर्ज कर  कार्यवाई की |  मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत  स्थित एक होटल व्यवसायी शेर बहादुर सिंह चौहान और उसके बेटे सतीश सिंह चौहान के साथ मामूली विवाद को लेकर असमाजिक तत्वों द्वारा मारपीट की गई | असमाजिक तत्वों ने दूकान में रखा लगभग 40 हजार का सामान नष्ट कर दिया  |  बताया जा रहा है की होटल संचालक द्वारा चौकी पर पैर रखकर खाने से मना करने पर कुछ लोगों ने  संचालक के साथ गाली गलौच कर मारपीट की  |   घायल  होटल संचालक ने बताया कि इसके पूर्व भी इन आवारा किस्म के लड़कों द्वारा आए दिन क्षेत्र में मारपीट की घटना की जा चुकी है | लेकिन इनपर अब तक कोई ठोस कार्यवाई नहीं की गई |  जिससे  व्यापारियों में दहशत का माहौल  है |  पुलिस ने मामला दर्ज कर मारपीट करने वालों पर कार्यवाई की  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  14 October 2020

 Hooliganism

सरेआम ऐसी मारपीट की गई की रूह कांप गई नरोत्तम मिश्रा ने कहा एमपी में चलेगा कानून का राज   मामूली सड़क हादसे के बाद ऑटो चालक से सरेआम ऐसी मारपीट की गई कि देखने वालों की रूह कांप गई।  जो भी ओटो चालक को  बचाने गया  गुंडों ने  ने गालियां देकर उन्हें भी  धमकाया | इस मामले पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा मध्यप्रदेश में तालिबानी नहीं कानून का राज चलेगा।  गुंडागर्दी का यह वीडियो जबलपुर से सामने आया है |  मामला अधारताल थाना क्षेत्र के अंतर्गत शोभापुर का है।  इस घटना  का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया |  जिसने भी इसे देखा देखने वाले के  रोंगटे खड़े हो गए  | मामले के तूल पकड़ते ही पुलिस ने  दोनों गुंडों को गिरफ्तार कर लिया है |  प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो चालक को बेहोश होने तक बेरहमी से पीटा गया  | बेहोशी की हालत में सेंटिंग की प्लेटें उस पर पटकी गईं।  ऑटो चालक को उठा-उठाकर सड़क पर पटका गया  | उसके बाद बाइक पर उल्टा लादकर हमलावर उसे थाने तक ले जाने के लिए रवाना हो गए |   वायरल वीडियो पर सोमवार को नजर पड़ते ही पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए  .वहीँ गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस घटना पर नाराजगी जाहिर की और कहा मध्यप्रदेश में कानून का राज चलेगा।  तालिबान का नहीं |  वायरल हुए वीडियो के बाद कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने ट्वीट कर आटो रिक्शा चालक को इलाज के लिए 10 हजार रुपए देने की बात कही है |  उन्होंन ट्वीट में लिखा है, 'कौन है यह दो दरिंदे  | इस तरह से ऑटो चालक या किसी को भी मारने का अधिकार इन युवकों को किसने दिया |  दुर्घटना होने पर भी ऐसा व्यवहार मंज़ूर नहीं |  यह छूट गुंडागर्दी ही है |  मेरा तरफ से ऑटो रिक्शा चालक को दस हजार रुपए इलाज के लिए दिये जाएंगे  | गुंडे बिना नंबर की बाइक व कार पर सवार होकर पहुंचे थे  |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  14 October 2020

 सुरेश धाकड़

मैं बिका तो जरूर, लेकिन आपकी खातिर बिका   कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आये और पोहरी से चुनाव लड़ रहे सुरेश धाकड़ राठखेड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे वे जनता से कह रहे हैं कि मैं जनता की खातिर बिका हूँ  | शिवपुरी के पोहरी से भाजपा  प्रत्याशी सुरेश धाकड़ राठखेड़ा का एक वीडियो सामने आया है  |  इसमें वे एक सभा को संबोधित करते हुए कह रहे हैं कि लोग तुम्हारे पास आएंगे, डमरू बजाते हुए और कहेंगे कि सुरेश राठखेड़ा को वोट मत देना, उसने तुम्हें बेच दिया  |  वीडियो में सुरेश राठखेड़ा कह रहे हैं कि 'मैं बिका जरूर, लेकिन आप लोगों की खातिर बिका  | मैं बिका तो श्रीमंत महाराज के साहब के साथ गया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 October 2020

 Narottam Mishra

हमने जैकलीन-सलमान के लिए नहीं जनहित में कर्ज लिया चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए जनता की पीड़ा क्या समझे    गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा की  | कांग्रेस ने जिंदगी भर गाँधी परिवार के आगे घुटने टेके हैं |  और भाजपा ने हमेशा जनता को भगवान् मानकर जनता के सामने घुटने टेके हैं  | और जनता के आगे घुटने टेकने में कोई बुराई नहीं है | उन्होंने तंज कस्ते हुए कहा की जनता के बीच जाने वाले जनता के दर्द को समझ सकते हैं जो चांदी का चमम्च लेकर पैदा हुए है वे जनता की पीड़ा क्या समझेंगे  |  नरोत्तम मिश्रा ने कहा की हमारे नेता जनता की पीड़ा समझते हैं क्यूंकि वे जनता के बीच रहे हैं |  कांग्रेस के लोग जनता के बीच जाते नहीं और जो चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुआ हो वो क्या जनता का दर्द समझेगा |  नरोत्तम ने कमलनाथ पर निशाना साधा और कहा की |  उपचुनाव में कमलनाथ के उद्योग[पति होने से कोई लाभ नहीं हुआ  |  उन्होंने कहा नोटा  असर नहीं दिखायेगा  क्यूंकि जनता मतदान के पक्ष में है  | उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा की कांग्रेस हमेशा महिलाओं का अपमान करती आई है |  कभी टंच तो कभी कुछ कहकर महिलाओं का अपमान किया गया  | शिवराज सरकार के कर्ज लेने को लेकर उन्होंने कहा की कमलनाथ ने हमसे ज्यादा कर्ज लिया था  | हम  जनहित के लिए कर्ज ले रहे और कमलनाथ ने जैकलीन और सलमान खान के लिए कर्ज लिया था | .  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 October 2020

  Dinesh Gurjar

सीएम शिवराज को बताया  भूखे नंगे परिवार का नरोत्तम : क्या गरीब घर में पैदा होना गुनाह है कमलनाथ सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं   कांग्रेस नेता दिनेश गुर्जर ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  पर विवादित बयान देते हुए कहा की शिवराज भूखे नंगे परिवार के है  |  और पूर्व सीएम कमलनाथ देश के  दूसरे नम्बर के  उद्योगपति |  इस पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार करते हुए कहा की एक आम आदमी मुख्यमंत्री बन गया यही पीड़ा कांग्रेस की है  |  क्या गरीब के परिवार में पैदा होना गुनाह है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 October 2020

 kamalnath

नरोत्तम बोले जनप्रतिनिधि का अपमान ठीक नहीं   मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने ही एक विधायक को फ़ोकट का कह दिया  | इसके बाद बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि का सम्मान लोकतंत्र के लिए जरुरी है |  लेकिन कांग्रेस अपने नेताओं को ऐसे ट्रीट करती रही है  |  पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ  ने अपने ही विधायक को  फोकट का कह दिया  |   कमलनाथ ने अपने विधायक सुजीत चौधरी को लेकर कहा ये फ़ोकट के विधायक है | और पिता की कमाई का फायदा उठा रहे है |    पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी अशोकनगर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी  आशा दोहरे के समर्थन में जनसभा में पहुँचे थे |  कमलनाथ के इस बायान के वायरल होने के बाद   गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा जनप्रतिनिधि का सम्मान बहुत जरुरी है | लेकिन देखने में आया है कांग्रेस नेता अपने साथियों को लेकर ऐसी भाषा शैली का प्रयोग करते रहते हैं | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 October 2020

 Missing

डॉग स्क्वॉड की टीम सर्च ऑपरेशन में जुटी   सिंगरौली NTPC पावर प्लांट से पंप ऑपरेटर  अजीत दुबे के अचानक गायब होने से कम्पनी में  हड़कंप मच गया  | नाराज अजीत के परिजनों ने NTPC आवास परिसर के बाहर धरना दिया |  जिसके बाद डाग  स्क्वाड की टीम सर्च ऑपरेशन में जुट गई है |  विंध्य नगर NTPC पावर प्लांट में  ड्यूटी पर गए एक संविदा कर्मी अजीत दुबे के गायब होने की खबर के बाद  NTPC प्रबंधन व पुलिस प्रशासन ने प्लांट के अंदर सर्च आपरेशन चलाया  | कुछ ही घंटो में लापता मजदूर के मोबाईल व बैग बरामद कर लिए  गए | लेकिन  अजीत दुबे का कोई सुराग हाथ नहीं लगा |  बताया जा रहा है अजीत शुक्रवार रात  ड्यूटी के लिए प्लांट गया हुआ था |  और हाज़िरी भी लगी हुई है |  थाना प्रभारी राघवेंद्र द्विवेदी व CISF के जवानों ने परिजनों के साथ पूरे प्लांट में सर्च आपरेशन चलाया  |  कोई सुराग नहीं मिलने से नाराज परिजनों ने NTPCआवासीय परिसर के सामने धरने पर बैठकर नारेबाजी की |  फिलहाल  स्थानीय पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है |  डॉग स्क्वॉड की टीम को भी सर्च आपरेशन में लगाया गया है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 October 2020

 VD Sharma

अंतर कलह से जूझ रही है पूरी कांग्रेस   मध्यप्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कोंग्रस पर हमला करते हुए कहा  -कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र ख़त्म हो चुका है | कांग्रेस इस समय अंतर्कलह से जूझ रही है | प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा  कांग्रेस नेता कमलनाथ ने प्रदेश की जनता को इमोशनल ब्लैकमेल किया | अब मध्यप्रदेश में कमलनाथ एंड कंपनी फिर से सत्ता में आने की जुगत में लगी है  | इस समय कोंग्रेस के लोगो को सपने में जमीन दिख रही है | ग्वालियर चंबल अंचल से कांग्रेस चुनावी परिद्रष्य से बाहर होती जा रही है |  वर्तमान में कांग्रेस अन्तर्कलह से जूझ रही है |  कांग्रेस नेता डॉ गोविंद सिंह ने खुद माना है कि कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र खत्म हो गया है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 October 2020

  Molestation complaint

पुलिस नहीं कर रही थी शिकायत पर कार्यवाही   आरोपी  बना रहा था शिकायत वापस लेने का दबाव   छेड़छाड़  से परेशान हो कर एक युवती भोपाल के पॉलीटेक्निक चौराहे के  टावर पर चढ़ गई  | मौके पर पुलिस के पहुँचते ही   युवती ने हंगामा शुरू कर दिया |  पुलिस ने  युवती को समझाइश देकर नीचे उतारा  |  पुलिस के अनुसार 27 वर्षीय युवती बैंक कालोनी जहांगीराबाद में रहती है  | उसने पुलिस को बताया कि उसका दोस्त जमाल है  | उसने जमाल के दोस्त आकाश को 60 हजार रुपए उधार दिए थे | आकाश ने दो दिन में रुपए लौटाने की बात कही थी, लेकिन कई दिनों से वह पैसा नहीं लौटा रहा है |  बीती 5 अक्टूबर को युवती जमाल के साथ आकाश के पास कोहेफिजा इलाके में पहुंची थी  | जहां तीनों के बीच पैसों को लेकर कहासुनी  हुई |  इस दौरान आकाश ने युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी |   युवती ने छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में  आकाश के खिलाफ कोहेफिजा थाने में एफआइआर दर्ज कराई थी | अब आकाश उस पर केस वापस लेने का दबाव बना रहा है | इससे तंग आकर वह  पॉलीटेक्निक चौराहे पहुंची और टावर पर चढ़ गई |  जहां से वह अपने पैसे वापस दिलाने और आकाश से बचाने की गुहार लगाने लगी  |  इस दौरान युवती नीचे कूदने की धमकी दे रही थी |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 October 2020

 Shobha Ojha

शोभा ओझा :ips को नोटिस ही नहीं भेजा   राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष शोभा ओझा की माने तो सरकार ने पत्नी को प्रताड़ित करने वाले आईपीएस पुरुषोत्तम शर्मा को नोटिस ही नहीं भेजने दिया। ओझा का कहना है महिलाओं के प्रति अपराधों में लगातार वृद्धि हो रही है  |  राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने  कहा कि मध्यप्रदेश में पिछले लगभग डेढ़ दशक से महिलाओं के प्रति जघन्य अपराधों में साल दर साल बेतहाशा वृद्धि हुई है। दुष्कर्म, सामूहिक दुष्कर्म, दुष्कर्म के बाद हत्या, मारपीट और छेड़छाड़ की घटनाएं अब आम हो गई हैं और ऐसा लग रहा है कि दुष्कर्मियों और गुंडों ने इस राज्य की धरती को अपना अभयारण्य बना लिया है, जिसके कारण अब महिलाओं में घोर असुरक्षा की भावना व्याप्त हो गई है।  . आईपीएस पुरुषोत्तम शर्मा के मसले पर ओझा ने कहा हमने उनको नोटिस भेजा था , लेकिन शासन ने उनतक नोटिस पहुँचने ही नहीं दिया।   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 October 2020

 Indecency

पटवारी और कर्मचारियों को मारने का प्रयास   सिंगरौली में जमीन सीमांकन के लिए गए पटवारियों  के साथ अभद्रता करने का मामला सामने आया है  | पटवारियों ने इसकी लिखित शिकायत थाने में की  .. जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी  है |  सरई कस्बे में अनिल दुबे नामक काश्तकार  ने अपने जमीन का बटवारा से संबंधित आवेदन सरई तहसील मे दिया  था |  जहां सर्वे कार्य व नाप जोख के दौरान पटवारियों और इस कार्य में मौजूद शासकीय अमले के साथ अभद्रता की गई |  बताया जा रहा है  पटवारी विनोद शाह  ने अनिल दुबे किसान के जमीन बटवारा से संबंधित मामले में दोनों पक्षों को बुलाया  |  जहां पर दूसरे पक्ष के लोगों ने विनोद शाह  से अभद्रता शुरू कर दी | साथ ही कुजंबिहारी, राधेश्याम दुबे ,सन्तोष, द्वारा  पटवारीयों को मारने का भी प्रयास किया गया |  जिसकी जानकारी पटवारी ने उच्चाधिकारियों को दी  और  थाने में शिकायत दर्ज  करवाई |  पुलिस ने शासकीय कार्य  में बाधा उत्पन्न करने , पटवारी विनोद  शाह एवं उनके साथी कर्मचारी से अभद्रता करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 October 2020

  Shivraj Singh Chauhan

राहुल को नहीं पता प्याज जमीन के नीचे होती है या ऊपर कृषि बिल को लेकर कांग्रेस भ्रम फैला रही   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गाँधी पर तंज कसते  हुए कहा की  | राहुल  गांधी ट्रेक्टर पर सोफा लगाकर घूम रहे हैं  | उनको  ये तक नहीं पता की प्याज जमीन के ऊपर होती है या नीचे  | लेकिन कृषि बिल पर भ्रम फैलाने का कार्य कर रहे  |  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कृषि बिल को देश हित में बताते हुए एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोला  | उन्होंने राहुल गाँधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा की उनको कृषि के बारे में जानकारी नहीं है |  वे  ट्रैक्टर पर सोफा लगाकर घूम रहे हैं | उन्हें  यह भी नहीं पता कि प्याज ज़मीन के नीचे होता है या ऊपर होता है | पर पता नहीं क्यों  कृषि बिल पर भ्रम फैला रहे हैं  | कृषि बिल किसानो की आय दोगुनी करने के लिए लाया गया है |  यह किसानो के हित में है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  10 October 2020

 Kamal Patel

जनसहयोग से बना रथ देगा किसानो को जानकारी पटेल:जैविक खेती को प्रोत्साहित किया जाएगा   हरदा  में कृषि मंत्री कमल पटेल ने किसान जागरुकता  के लिए  कृषि रथ की शुरुवात  की  | यह कृषि रथ जनसहयोग से शुरू किया गया है | इस अवसर पर कमल पटेल ने कृषि रथ को  किसानो की उन्नति के लिए अनूठा प्रयास बताया |  कृषि  रथ के माध्यम से गाँव गाँव जाकर किसानो को खेती के बारे में उपयोगी जानकारी दी जाएगी |  हरदा जिले में किसान जागरुकता के लिए जनसहयोग से तीन कृषि रथ आरंभ किए गए |  कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कमल पटेल ने कलेक्टर कार्यालय से  कृषि रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया |  कमल पटेल ने इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि किसानों के लिए यह रथ उपयोगी साबित होंगे  यह रथ प्रत्येक ब्लॉक के गांव - गांव जाकर किसान पंचायत करेंगे | और किसानों को फसल चक्र और खाद. बीज और मिट्टी की जानकारी देंगे  | कमल पटेल ने कहा कि इन रथों के माध्यम से किसानों को जैविक खेती के लिए प्रेरित किया जाएगा  | उन्होंने कहा  खेती में रासायनिक खाद के प्रयोग से वातावरण जहरीला हो रहा है |  भावी पीढ़ी को इस खतरे से बचाने के लिए जैविक खेती को प्रोत्साहित किया जाएगा  |  उन्होंने  कहा इन रथों को कृषि विभाग ने पूर्णतः जनसहयोग से आरंभ किया है | इसमें शासन का एक रुपये भी खर्च नहीं हुआ है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  10 October 2020

  Mineral mafia

अपने लाभ के लिए शमशान पर अतिक्रमण    मध्यप्रदेश में  खनिज माफिया तथा पत्थर ठेकेदारों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब उन्हें प्रशासन तथा नियम कायदे कानूनों का डर बिल्कुल भी नहीं रहा   | इसकी बानगी  सागर में देखने को मिली जहाँ पत्थर रखने के लिए शमशान पर ही कब्ज़ा कर लिया गया है |  सागर  के शाहगढ़ तहसील के  सेमरा रामचंद्र  खनिज माफिया  और  पत्थर ठेकेदार ने अपने पत्थर का स्टॉक करने के लिए न सिर्फ शमशान के रास्ते को बंद किया बल्कि श्मशान घाट पर भी अतिक्रमण करते हुए पत्थरों का स्टॉक रख दिया |   शमशान का रास्ता बंद होने तथा श्मशान घाट पर कब्जा होने के चलते ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के लिए  परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है |  खनन माफियाओं का आतंक इतना है कि उसके भय के कारण गांव में  कोई  व्यक्ति उसके खिलाफ आवाज उठाने की हिमाकत नहीं कर पा रहा है |  ठेकेदार ने शमशान की भूमि के साथ-साथ आसपास के किसानों की जमीन पर भी कब्जा कर रखा है तथा इन किसानों द्वारा कई बार अपनी जमीन का नाप करने का आवेदन देने तथा पैसा जमा करने के बाद  भी  ना तो जमीन की नाप हो रही है और ना ही ठेकेदार पर कोई कार्यवाही  |  इस मामले में प्रशासन की मिलीभगत से भी इनकार नहीं किया जा सकता  | क्योंकि यह अतिक्रमण तथा  कब्जा  ग्राम के अंदर नहीं बल्कि मुख्य मार्ग से लगा हुआ है  | जहां से  अधिकारियों का आना-जाना   लगा रहता है |  फिर भी इस ओर किसी का ध्यान ना जाना अपने आप में कई सवालिया निशान खड़े करता है | इस मामले में खनिज विभाग के अधिकारि का कहना है कि मामला आपके द्वारा संज्ञान में लाया गया है |  इसमें जांच उपरांत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी  | अब देखना है कि मामला खनिज विभाग के सामने आने के बाद कब तक इस मामले में कार्रवाई होती है तथा मुक्तिधाम को कब इस अतिक्रमण से मुक्ति  मिल पाती है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  10 October 2020

 Explosive material

10 जिलेटिन रॉड ,7 डेटोनेटर जब्त किया गया     भोपाल में पुलिस ने एक व्यक्ति को दस जिलेटिन रॉड और सात डेटोनेटर के साथ गिरफ्तार किया है  ... आरोपी से विस्फोटक पदार्थ को लेकर पूछताछ की जा रही है | भोपाल ASP  दिनेश कौशल ने बताया कि मुखबिर की सूचना  पर परवलिया खदान के पास से आरोपी सोहन मेवाड़ा को गिरफ्तार किया गया है  ...  जिसके पास से 10 जिलेटिन रॉड और 7 डेटोनेटर के साथ  एक मोटरसायकल बरामद हुई  ..आरोपी पर  विस्फोटक पदार्थ अधिनियम कायम कर विवेचना में लिया गया है  | प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी द्वारा खादान में विस्फोट के लिए विस्फोटक पदार्थ ले जाना बताया गया है  ... फिलहाल पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  10 October 2020

  Suresh Dhakad

कहा चुनाव के बाद अब देख रहे हैं   मंत्री सुरेश धाकड़ प्रचार करने पहुंचे तो गांव वालों ने उनको आईना दिखा दिया और कहा बाकि सब तो ठीक है लेकिन चुनाव के बाद आज देख रहे हैं आपको  | ग्रामीण की इस बात पर मंत्री सुरेश धाकड़ सफाई देते नजर आये |  अपनी जनता के बीच न जाने के कारण मतदाता की खरी खोटी भी नेताओं को सुनना पड़ती है  | पोहरी विधान सभा के  ग्राम भौराना में मंत्री सुरेश धाकड़ प्रचार करने पहुंचे तो गांव वालों ने मंत्री जी को  आईना  दिखा दिया |  बोले हमने तो आपको चुनाव के बाद आज देखा है कब कब आते हो आप  ... इस के बाद मंत्री धाकड़ सकपका गए | उन्होंने झेंपते हुए कहा नहीं एक बार आया था |  तभी राजनैतिक विश्लेषक कहते  हैं  की चुनाव जीतने के बाद नेता को जनता के बीच जाते रहना चाहिए |  वरना दोबारा वोट मांगों तो गाली भी पड़ती है और वोट भी नहीं मिलता  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 October 2020

 Narottam Mishra

कांग्रेस ने  देश को जाति में बाटने की कोशिश की कांग्रेस को दलित की नहीं दल हित की चिंता  है कमलनाथ ने अपने ही जाल में फंसकर सत्ता गवाई   गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा की |  कांग्रेस ने हमेशा देश तोड़ने वाली ताकतों का साथ दिया है |  कांग्रेस धोखे की राजनीती करती आई है  | कांग्रेस देश को जातियों में बाटना चाहती है | उन्होंने कहा राहुल गाँधी का हाथरस कनेक्शन सामने आया है | हाथरस संयोग नही एक प्रयोग था  | कांग्रेस को दलित की नहीं दल हित की चिंता  है |  नरोत्तम मिश्रा ने  कहा राहुल गाँधी का  हाथरस   कनेक्शन  है | उन्होंने कहा कांग्रेस ने हमेशा देश को जातियों में बाटा है | कांग्रेस का हाथ दंगाइयों के साथ रहा है |  उन्होंने एक बार फिर राहुल गाँधी के बयान पर तंज कस्ते हुए कहा की  | राहुल गाँधी के गुरु को उनका नमन है | जिन्होंने राहुल को पढ़ाया है | इतनी अच्छी नस्ल के ये आते कहा से है | कमलनाथ पर पथराव पर कांग्रेस के आरोपों को लेकर उन्होंने कहा की | जिला प्रशासन चुनाव आयोग के अधीन होता है जहाँ चुनाव होता है | अभी तक वो  इस प्रकार के हमले करा रहे थे  | ये कांग्रेस  स्पॉन्सर से प्रेरित हुआ लग रहा है |  कांग्रेस ने सस्ती लोकप्रियता के लिए खुद ही हमला कराया होगा |  वे बीजेपी पर आरोप न लगाए  |  बिकाऊ ओर टिकाऊ वाले मुद्दे पर  मिश्रा ने कहा की जो शुरुआत कांग्रेस ने की थी  |  वो उसी में उलझ रहे है  | अपने बनाये  जाल में कमलनाथ  खुद ही उलझ  गए  और अपनी सरकार गांव दी  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 October 2020

 Narottam Mishra

सभाओं में मास्क सैनिटाइजर का उपयोग जारी रहेगा   केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कोरोना संक्रमण को लेकर गुरुवार को एक नया आदेश जारी किया है |   इस आदेश में जिन इलाकों में चुनाव होने वाले हैं वहां कंटेनमेंट क्षेत्र को छोड़कर चुनावी सभा करने की अनुमति दी गई है  | चुनावी सभाओं में 100 से ज्यादा लोग कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए शामिल हो सकते हैं  | राजनीतिक कार्यक्रम में 100 लोगों की बंदिश को अब समाप्त कर दिया गया है  |  चुनाव के मद्देनजर राजनैतिक कार्यक्रमों , रैली , सभाओं में अब सौ लोगों की बंदिश को सरकार ने ख़त्म कर दिया है |  बंद स्थानों पर सभा के दौरान लोगों के बैठने की क्षमता के अनुसार 50 फीसद लोग शामिल हो सकते हैं  |  बंद स्थानों जैसे हॉल आदि में करीब 200 लोगों की सभा की जा सकती है, लेकिन इस दौरान कोविड-19 गाइडलाइन के अनुसार शारीरिक दूरी, मास्क, सैनिटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग अनिवार्य रहेगी | वहीं खुले क्षेत्र में सभा के दौरान भी मास्क, शारीरिक दूरी, थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाजर का ध्यान रखना जरूरी होगा  |  गौरतलब है कि इसके पहले चुनावी सभाओं में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए 100 लोगों के शामिल होने की ही अनुमति थी  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 October 2020

 Jyotiraditya Scindia

कमलनाथ को कुर्सी और तिजोरी की चिंता रही   बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर बड़ा हमला बोला और कहा जितने दिन कमलनाथ सत्ता में रहे उन्हें सिर्फ कुर्सी और तिजोरी की चिंता रही | सिंधिया ने कमलनाथ को गद्दार बताते हुए कहा कमलनाथ ने पूरे मध्यप्रदेश के साथ गद्दारी की है |  ज्योतिरादित्य सिंधिया  के निशाने पर कमलनाथ और कांग्रेस रहे   | बीजेपी नेता सिंधिया ने  कहा कमलनाथ के राज में विकास और प्रगति को लेकर  पूरे प्रदेश के साथ गद्दारी की गई |  कमलनाथ ने सिर्फ कुर्सी और तिजोरी की चिंता की | सिंधिया ने कमलनाथ के काफिले पर हुए हमले को गलत बताया और कहा लोकतंत्र में यह ठीक बात नहीं है |  सिंधिया ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की तारीफ़ करते हुए कहा उन्होंने हर क्षेत्र के लिए खजाना खोला दिया है | उनके पास कोई कार्य ले जाओ वो हो जाता है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 October 2020

 Sadhvi Ramsia

साध्वी रामसिया भारती को उतारा मैदान में   छतरपुर जिले के बडामलेहरा मे होने जा रहे उपचुनाव मे काग्रेस ने हिंदुत्व कार्ड  खेलते हुये साध्वी रामसिया भारती को चुनाव मैदान में उतारा है | बचपन से प्रवचन करने वाली रामसिया टीकमगढ़ जिले की रहने वाली हैं |  बीजेपी की फायर ब्रांड नेता उमा भारती के इलाके बड़ामलेहरा से इस बार कांग्रेस ने प्रयोग करते हुए भगवाधारी साध्वी रामसिया भारती को चुनाव मैदान में उतारा है  | बडामलेहरा सीट पर हमेशा से चुनाव जाति के आधार पर लडा जाता है | उमा भारती के पराम्परागत लोध वोट बैक मे सेंध लगाने के लिये उनकी ही बिरादरी  से काग्रेस ने रणनीति के तहत प्रत्याशी चुनाव मैदान मे उतारा है  |  वहीँ  बी जे पी ने लोध जाति के प्रधुन्न सिंह लोधी को टिकट दिया  है ,लेकिन रामसिया के प्रत्याशी घोषित होते ही काग्रेस मे विरोध के स्वर उठने लगे है  | रामसिया ने नाराज कार्यकर्ताओं को मना लेने की बात कही है | वही उन्होने बडामलेहरा मे विकास को चुनावी मुद्दा बताया | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 October 2020

 Kanjar Chor Gang

चोरों से सोने चांदी के गहने भी बरामद   सिंगरौली पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है |  पुलिस  ने कंजर चोर गिरोह का खुलासा किया है | इस गैंग ने कई वारदातों को अंजाम दिया है  |  सिंगरौली में  बैढ़न न्यायालय के सामने से 24 सितम्बर को एक अधिवक्ता की कार से शीशा तोड़कर 5 लाख रूपये  चोरी करने  का सनसनीखेज मामला सामने आया था |  कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोरों  की तलाश   शुरू  की |   सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया तो पता चला इस वारदात को कंजर गिरोह ने अंजाम दिया है  |  पुलिस की अलग-अलग तीन टीमों ने एक-एक कर कंजरों को दबोचना शुरू किया  | कंजर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सवा लाख रूपये बरामद हुआ है  |  गिरोह का एक सदस्य फरार है | चोर गिरोह  ने एक अन्य चोरी  डी ए बी रोड वैढन मे भी करना स्वीकार किया है  | इन चोरों से सोने चांदी के गहने  भी बरामद  हुए हैं  |

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 October 2020

  Narendra Tomar

गरीबी के लिए राहुल गाँधी और उनके पुरखे जिम्मेदार   केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कांग्रेस लोगों का भरोसा खो चुकी है  | कांग्रेस किसान और गरीबों की विरोधी है और इस सब के लिए राहुल गाँधी और उनके पुरखे जिम्मेदार हैं |  केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर  ने कांग्रेस और राहुल गाँधी पर जमकर निशाना साधा | तोमर ने कहा  कि कांग्रेस जनता के बीच अपना भरोसा  खो चुकी है यही कारण है कि वो छटपटा रही है | कांग्रेस किसान और गरीबों की विरोधी है और इस सब के लिए राहुल गाँधी और उनके पुरखे जिम्मेदार हैं  | कोंग्रेस द्वारा प्रियंका गांधी की इंदिरा गांधी से तुलना  के मसले पर नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किससे किसकी तुलना कर रही है | . इससे कोई फर्क नही  पडता  | देश की जनता किससे किसकी तुलना करती है सवाल इस बात का है | उन्होने कहा कि कांग्रेस इस समय देश का माहौल खराब करने मे जुटी हुई है | कांग्रेस का हमेशा काम है कि फूट डालो और राजनिति करो  | लेकर अब आम लोग समझदार हो गए है और कांग्रेस के झांसे मे नही आने वाले |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 October 2020

 Brijendra Singh

मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव का वीडियो हुआ वायरल कांग्रेस ने की शिकायत,मंत्री बोले पुराना वीडियो   उपचुनाव का प्रचार जैसे-जैसे गति पकड़ता जा रहा है |  वैसे-वैसे नेता विवादों में फंसते जा रहे हैं  | | अब मुंगावली से भाजपा  प्रत्याशी व राज्यमंत्री बृजेंद्र सिंह यादव का महिलाओं को साड़ी बांटते का वीडियो वायरल हुआ है  | कांग्रेस ने इस  मामले की शिकायत चुनाव आयोग से की है |  पहले मंत्री बिसाहूलाल सिंह का नोट बाँटने का वीडियो वायरल हुआ था तो अब मंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव महिलाओं को साड़ियां बाँट रहे हैं  | यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है |  इस संबंध में राज्यमंत्री यादव का कहना है कि यह वीडियो 19 सितंबर का जैन समाज के कार्यक्रम का है  |  जिसमें वह कोरोना योद्धा आशा कार्यकर्ताओं को साड़ी वितरित कर रहे हैं  इसका चुनाव आचार संहिता से कोई लेना-देना नहीं है | वहीं कांग्रेस ने इसको चुनावों को प्रभावित करने वाला बताया है  | कांग्रेस ने इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग से कर दी है  |  मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने कलेक्टरों से इन वायरल वीडियो को लेकर रिपोर्ट तलब की है, ताकि आगे की कार्रवाई को तय किया जा सके  | प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने मुंगावली से भाजपा  उम्मीदवार बृजेंद्र सिंह यादव का वीडियो जारी किया है |  सलूजा ने आरोप लगाया कि भाजपा मतदाताओं को प्रलोभन दे रही है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 October 2020

  Blind murder disclosed

छेड़छाड़ करने वाले दोस्त का किया मर्डर   अपने ही दोस्त की पत्नी से छेड़छाड़ करना एक व्यक्ति को महँगा पड़ गया |  क्योंकि पति इस सब को सहन नहीं कर पाया और उसने दोस्त की जान ले ली  |  इस पूरे मामले का खुलासा सिंगरौली पुलिस ने कर दिया है  |   नवानगर थाना क्षेत्र में  बीते सप्ताह एक  लावारिस हालत में  लाश  मिली थी  | हत्या के इस मामले का खुलासा करते हुए  पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है |  एडिशनल एसपी  अनिल सोनकर ने बताया कि मृतक रामलल्लू व उसका परिचित दोस्त लंबू एक साथ शराब पी रहे थे  |इसी बीच मृतक रामलल्लू  ने लंबू की पत्नी से छेड़छाड़ एवं ज्यादती का प्रयास  किया  | यह देखकर   लंबू ने रामलल्लू के गर्दन पर कुल्हाडी़ मार  दी |  जिस कारन   उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई |  घटना के बाद लंबू व उसकी पत्नी ने मृतक के शव को जंगल में फेंक दिया |  कड़ी मशक्कत के बाद  पुलिस ने इस अंधे क़त्ल की वारदात को सुलझाया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 October 2020

 VIDEO VIRUL

सुरक्षा कर्मियों का वीडियो वायरल   छिंदवाड़ा  जिला अस्पताल में सुरक्षा के लिए  जिन गार्ड को रखा गया है |  वे वहां उत्पात करते हैं और नाच गाने में मशगूल रहते हैं | इनका ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ तो अस्पताल  प्रबंधन अब मामले की जाँच करवा रहा है |  छिंदवाड़ा अस्पताल में सुरक्षाकर्मियों का एक अलग ही रूप देखने को मिला |  ये अस्पताल की सुरक्षा की बजाये मौज मस्ती करते दिखे | छिंदवाड़ा में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर जिला अस्पताल प्रबंधन सख्त है| . किंतु जिला अस्पताल के सुरक्षा गार्ड  लापरवाह है |  अस्पताल  में सुरक्षा गार्ड्स का  डांस करने का वीडियो वायरल हुआ है |  यह लोग अपनी जिम्मेदारी को छोड एक  डांस कर रहे है |   इन सुरक्षा गार्डो द्वारा कभी मरीजो से  झगड़े,चोरी और अन्य आरोप के मामले भी सामने आये है | . इस वीडियो के सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन को सांप सूंघ गया है |  और वह मामले की जांच की बात कह रहा है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 October 2020

 HATYA

जमीन के विवाद में की गई थी युवक की हत्या   छतरपुर के नौगांव में एक युवक का शव सड़क पर मिला था जिसकी किसी ने हत्या कर दी थी | पुलिस ने इस मामले का पर्दाफाश करते हुए हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है |  दलित युवक की हत्या का  पुलिस ने खुलासा कर दिया है  | युवक की हत्या की वजह जमीनी विवाद  निकला  |  शनिवार की दोपहर पुलिस को धुबेला म्यूजियम के पीछे खून से लथपथ तुलैय्या अहिरवार का शव मिला था |  मृतक के दोनो हाथ टूटे थे सिर मे चोट थी  | पुलिस ने जांच शुरू की  तो  पता चला कि मृतक  तुलैय्या का जमीन को लेकर गांव के लक्ष्मण रिछारिया उर्फ़  टुंडे महाराज से विवाद चल रहा था  |  घटना के एक दिन पहले लक्ष्मण रिछारिया और दो अन्य  युवक तुलैय्या को अपने साथ ले गये थे  | अगले दिन उसका  रक्तरंजित शव  मिला  | पुलिस ने इस हत्याकांड मे  शामिल तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 October 2020

 ACCIDENT

टैंकर ने मारी टक्कर 6 मजदूरों की मौत   मध्य प्रदेश के धार में इंदौर-अहमदाबाद मार्ग पर हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गई |   इस हादसे में एक दर्जन से ज्यादा मजदूर घायल हो गए |  हादसा टैंकर के पिकअप को टक्कर मारने से हुआ |  मजदूर पिकअप वाहन से केसूर से सोयाबीन कटाई कर अपने क्षेत्र टांडा जा रहे थे |  इस दौरान तिरला क्षेत्र में फोरलेन पर चिखलिया फाटे के पास   मजदूरों से भरा पिकअप पंक्चर हो गया  | ड्राइवर और कुछ मजदूर उतरकर टायर बदल रहे थे, जबकि बाकी वाहन में ही बैठे थे |  इस दौरान टैंकर ने टक्कर मार दी  | टक्कर इतनी तेज थी कि कुछ मजदूर दूर जा गिरे, पिकअप वाहन में महिलाएं और बच्चे भी थे |  हादसे बाद   घायलों को जिला अस्पताल लाया गया |   कुछ घायलों को इंदौर भेज गया  |  हादसे में दो लोगों  की   मौके  पर मौत हो गई  |  जबकि चार मजदूरों  ने अस्पताल  ले जाते वक्त दम तोड़ दिया |  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 October 2020

 Police attack

पुलिस पर किया फायर ,एएसआई घायल   छतरपुर में अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि वो पुलिस पार्टी तक पर हमला कर रहे हैं | बदमाशों ने पुलिस पर फायर किया और एक सब इन्स्पेक्टर को  धारदार हथियार से घायल कर दिया |  छतरपुर मे पुलिस पाटीँ पर आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया |  जिससे महाराजपुर थाने के सब इस्पेक्टर घायल हो गये ,घटना महाराजपुर थाने के गुंदारा गांव की है  |  पुलिस टीम एक स्थाई  वारंटी  जगदीश ठाकुर को पकडने गई थी  | तभी स्थाई वारंटी जगदीश ठाकुर हाथ मे फरसा और उसका भाई कट्टा लेकर  आ गया  और पुलिस टीम से गाली गलौज करने लगा  | पुलिस टीम ने आरोपी को समझाने की कोशिश की तो उसने सब इस्पेक्टर राजकुमार यादव पर हमला कर दिया और उसके भाई ने कट्टे से फायर कर दहशत फैलाने की कोशिश की  |  सब इस्पेक्टर पर हमले के बाद   साथ गये छह पुलिस  वाले  फायर होते ही  जान बचाने की कोशिश मे लग गये  | बाद मे घायल सब इस्पेक्टर को  जिला अस्पताल मे भतीँ कराया गया है ,|   |  घायल सब इस्पेक्टर के कान मे और हाथ मे चोटे आई है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 October 2020

 Bisahulal Singh

कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की बिसाहू की शिकायत बीजेपी ने बिसाहूलाल के वीडियो को बताया फेक   कांग्रेस से बीजेपी में आकर मंत्री बने बिसाहूलाल सिंह का अपने विधानसभा क्षेत्र में नोट बाटँते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है  | कांग्रेस ने इस पर कड़ी आपत्ति लेते हुए इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग से की है | वहीँ बीजेपी ने  बिसाहूलाल के वीडियो को फेक बताया है |  खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह इस चित्र में किसी को नोट देते दिखाई दे रहे हैं |  ते तो सिर्फ एक तस्वीर है |  ऐसा ही एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें बिसाहूलाल सिंह सौ -सौ के नोट बांटते नजर आ रहे हैं | कहा जा रहा है ये अपने इलाके में मतदाताओं को प्रलोभन देने के लिए किया जा रहा है |  बिसाहू लाला सिंह उन विधायकों में शामिल थे जिन्होंने कांग्रेस से इस्तीफ़ा देकर कांग्रेस की सरकार गिरा दी थी  | अब जब ये वीडियो सामने आया तो कांग्रेस ने बिसाहूलाल सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है  |  बिसाहू लाला सिंह  के इस वीडियो को लेकर बीजेपी सतर्क हो गई है  | बीजेपी का कहना है ये वीडियो फेक है और ये एक साजिश के तहत प्रसारित किया गया है |  इस मसले पर बिसाहूलाल सिंह कुछ भी कहने से बच रहे हैं |  लेकिन गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इसे फेक करार दिया है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 October 2020

  Ramgoolam Uike

मोदी जी को उड़ाने बम नहीं बना सक रहे क्या गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का नेता हैं रामगुलाम उइके,   मध्य प्रदेश के एक पूर्व विधायक रामगुलाम उइके  ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है | उन्होंने कहा इस एक आदमी ने सब को परेशान कर रखा है  | उइके ने जनता से सवाल करते हुए कहा  इंद्रा गांधी को गोली से उड़ा दिया | राजीव गांधी  को बम से उड़ा दिया |  मोदी जी को उड़ाने के लिए कोई बम नहीं बना सक रहे क्या |  गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नेता पूर्व विधायक रामगुलाम उइके |  भाषण देते देते अपना आपा खो बैठे | धनोरा विकास खण्ड के कुडारी गांव में  आदिवासी सुमदाय  को सम्बोधित करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी   के विरोध में अपना भाषण शुरू किया और कहा  कोरोना वैक्सीन को लेकर 130 करोड़ जनता को मोदी सरकार द्वारा मूर्ख बनाया जा रहा है  | उन्होंने  इंदिरा  गांधी और राजीव गांधी की मौत का जिक्र करते हुए  जनता से  पूछा की प्रधानमंत्री मोदी को उड़ाने के लिए कोई बम नहीं बना पा रहे क्या, इनको क्यो नहीं उड़ाया गया |  इतना ही नही  उइके ने प्रधानमंत्री को हत्यारा तक बता दिया |  गोंडवाना गणतंत्र पार्टी  के जिलाध्यक्ष  उइके के इस  विवादित बयान  को बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष सुदामा गुप्ता ने  निंदनीय बताया  और  कहा कि मोदी  देश मे प्रधानमंत्री  ओर उनके प्रति ऐसी भावना रखना निंदनीय है |  उन्होंने विवादित बयान देने वाले जिलाध्यक्ष से  तत्काल माफी मांगने  को कहा है |  बीजेपी के लखनादौन ब्लॉक अध्यक्ष आशीष गोल्हानी ने गोंगपा के जिलाध्यक्ष के  विवादित भाषण पर कहा कि उनके द्वारा आदिवासी  भाइयों  को बरगलाने  का  काम किया गया है |  उनके ऊपर सख्त कार्रवाई होना चाहिए | बीजेपी नेता  विजय उइके ने भी   रामगुलाम उइके द्वारा दिये गए विवादित  बयान  की  निंदा करते हुए  प्रसाशन से उनके खिलाफ  सख्त कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार करने की मांग की |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 October 2020

  Narottam Mishra

दोषियों पर हर हाल में सख्त कार्रवाई कर रहे हैं   गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हर मसले पर कोंग्रेसी चिल्ला -चिल्ला के झूठ बोल रहे हैं  | उन्होंने कहा कांग्रेस अपने कामों को लेकर जनता के बीच जाए |  हमारी बुराई करने से उन्हें कोई लाभ मिलने वाला नहीं है |  गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भाण्डेर जाने पर कहा- उनका स्वागत है  | कांग्रेस के मौन प्रदर्शन पर मिश्रा ने कहा- कांग्रेस अपने कार्यकाल में  बढ़े दुष्कर्म की रिपोर्ट पर धरने प्रदर्शन कर रही है,  कोंग्रेसी  चिल्ला-चिल्लाकर झूठ बोल रहे हैं | बढ़ रहे रेप के मामलों पर  गृह मंत्री ने कहा- हम दोषियों पर हर हाल में सख्त कार्रवाई कर रहे हैं  | उन्होंने कहा हमारा संकल्प प्रदेश का विकास  है |  कांग्रेस को अपना काम लेकर जनता के बीच जाना चाहिए, हमारी बुराई करने से कोई फायदा नहीं है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 October 2020

  Computer Baba

उपचुनाव के लिए कर रहे जनजागरण यात्रा   मौसम चुनाव का हो तो कम्प्यूटर बाबा अपनी उपस्थिति दर्ज करने में कोई कसर नहीं छोड़ते  | कंप्यूटर बाबा शिवराज का हाथ पकड़कर राजनीती में कूदे और जब मन की नहीं हुई तो कमलनाथ का हाँथ पकड़ने में देर भी नहीं लगाई |  कंप्यूटर बाबा इस राजनीती में ये जरूर सीख गए हैं की  | की अगर चर्चाओं में रहना हैं तो तीखे शब्दों के बाण छोड़ने पड़ेंगे |  इसलिए कंप्यूटर बाबा अपने बाणो से शिवराज पर निशाना लगाने से नहीं चूक रहे हैं |  छतरपुर जिले के बडामलेहरा मे होने जा रहे उपचुनाव मे अब कम्प्ययूटर बाबा ने entry ले ली है  | कमलनाथ सरकार मे नदी बचाओ विभाग के केबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त रहे कम्प्यूटर बाबा अपनी दो दर्जन बाबाओ की मंडली को  लेकर यात्रा पर  निकल चुके है |  वे जहां जहां उपचुनाव है वहां  जनजागरण यात्रा के जरिये नुक्कड़ सभाऐ कर काग्रेस के पक्ष मे वोट डालने की बात कर रहे हैं | तो वंही दूसरी और  शिवराज सरकार और बी जे पी के प्रत्याशी होने वाले नेताओ पर तीखी शब्दों के बाढ़ चला रहे है | उनका कहना है शिवराज ने 15  साल सरकार चलाई और जनता ने उन्हे नाकार दिया|  तो वह 5 साल चुप नही बैठ पाए  |  काग्रेस के गद्दारों की दम पर उन्होने चोर दरबाजे से फिर से सरकार बनाकर संविधान का उल्लंघन किया है  | अब यह बात अलग हैं की कम्प्यूटर बाबा की सभा में आम जनता से ज्यादा बाबा की मंडली के साधुओ थे |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 October 2020

 hatya

हत्या की वजह मुआवजे का पैसा ?   छतरपुर मे एक दलित युवक की हत्या कर उसे सड़क पर फैक दिया|  पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है | बताया का रहा है इस हत्यकाण्ड के पीछे मुआवजे का पैसा एक बड़ी वजह हो सकता है |  नौगांव थाने के धुबेला म्यूजियम के पीछे  एक युवक खून से लथपथ पडा था | इसकी जानकारी पुलिस को लगी तो ,पुलिस के आलाधिकारी  मौके पर पहुंचे  |  मृतक युवक पास के नयागांव का तुलईया  अहिरवार बताया गया |  मृतक युवक का एक हाथ कटा  हुआ था और दूसरे हाथ मे फैक्चर और सिर पर चोट के निशान थे |  मृतक के भाई ने गांव के दो युवको पर हत्या करने का आरोप लगाया |  मृतक के भाई का कहना है उसके भाई को 4 लेन सड़क बनने पर भूमि अधिग्रहण होने पर दस लाख का  मुआवजा मिला था | शायद इसी वजह से उसकी हत्या की गई है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 October 2020

 Yadav General Assembly memorandum

फर्जी FIR  दर्ज करना बंद किया जाए     यादव महासभा ने टीकमगढ़ में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर मांग की है कि समाज के लोगों के खिलाफ फर्जी  FIR दर्ज की जा रही हैं जिसे तत्काल बंद किया जाना चाहिए  | यादव महासभा के अध्यक्ष प्रमोद यादव के नेतृत्व में  यादव महासभा के लोगों ने एसपी को दिए शिकायती आवेदन में  कहा  कुछ समय से यादव समाज के लोगों पर षडयंत्र पूर्वक जिले के अलग-अलग थानों में   एफ आई आर दर्ज कराई जा रही  हैं |   जिन युवकों पर मामले दर्ज किये गए हैं उनका उन मामलों से  दूर-दूर तक कोई लेना देना नहीं  है  | प्रमोद यादव ने बताया कि एसपी प्रशांत खरे ने आश्वासन दिया है कि वह 7 दिवस के अंदर जांच करा कर पूरे मामले  की हकीकत सामने लाइ जाएगी |   यदि एफ आई आर फर्जी पाई जाती हैं शिकायतकर्ता पर कार्यवाही की जाएगी और निर्दोषों को नहीं फसाने दिया जाएगा  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 October 2020

 Youth Congress Movement

हाथरस काण्ड की कांग्रेस ने की निंदा                                       हाथरस  कांड को लेकर युवा कोंग्रस ने पैदल मार्च निकला और कहा उत्तरप्रदेश की योगी सरकार अपराधियों को बचाने का काम कर रही है |  मैहर यूथ  कांग्रेस अध्यक्ष बृजेन्द्र शर्मा और  युवा कांग्रेस के सतना जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा  के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के  ने पैदल मार्च  निकाला |  मार्च नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए घंटाघर पहुंचा | चौक पर हाथरस की घटना के विरोध में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अर्थी निकाल कर विरोध किया गया |  कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अपराधियों को बचाने के लिए तानाशाह की तरह काम कर रही है |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 October 2020

  Forest department memorandum

फॉरेस्ट विभाग के एस डी ओ को सौपा ज्ञापन   हरदा में वन सीमा को लेकर आये दिन आदिवासियों और वन अमले के बीच मतभेद होते रहते हैं | ऐसे में वन सीमा तय करवाने के लिए आदिवासी एकजुट हो गए हैं |  आदिवासियों ने वन विभाग को  वन सीमा निर्धारित करने के के लिए ज्ञापन दिया है |  हरदा में वन विभाग के अधिकारी व आदिवासियों के बीच आए दिन जमीन को लेकर विवाद होते हैं |   ऐसे में  ग्राम पंचायत रैसलपुर में सैकड़ों आदिवासियों  द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से वन मंत्री  के नाम फॉरेस्ट एस,डी,ओ रमेश राठौर को ज्ञापन सौंप कर वन सीमा निर्धारित करने की मांग की गई है |   | ग्रामीणों  ने बताया की वन कर्मियों और आदिवासियों के बीच जमीन  सीमा   को लेकर आए दिन लड़ाईया होती रहती है व न्यायालय में  इस प्रकार के कई मामले भी लंबित है | जिसके चलते आदिवासियों को परेशान होना पड़ता है  | आदिवासियों  ने मांग की   है कि 15 दिन के अंदर वन विभाग व राजस्व विभाग अपनी सीमा सुनिश्चित कर आदिवासियों को उनकी जमीन की सही जगह बताएं | जिससे कि वे  खेती बाड़ी कर सकें  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 October 2020

  foot march

राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन   उत्तरप्रदेश में हो रहे महिला अपराधों को लेकर कांग्रेस सड़क पर आ गई है|  टीकमगढ़ में कांग्रेस नेताओं ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला जलाया और राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा |  उत्तर प्रदेश के बलरामपुर  और हाथरस में दलित बच्चियों के साथ दुष्कर्म और जघन्य तरीके से की गई उनकी हत्या के विरोध में  कांग्रेस ने  मार्च निकाला   इस घटना का विरोध किया | कांग्रेसी जिलाध्यक्ष महेश यादव और पूर्व मंत्री यादवेंद्र सिंह के नेतृत्व में  राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया |   ज्ञापन में कहा गया  उत्तर प्रदेश की सरकार ऐसी घटना रोकने में समर्थ नहीं है| अतः   वहां पर राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए  | इस दौरान कांग्रेस  ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक पुतला फूंका और नारेबाजी की | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 October 2020

  Firecracker factory

एक मजदूर की हालात बेहद गंभीर   छतरपुर के नौगांव मे अवैध पटाखा फैक्ट्री मे  अचानक विस्फोट हो गया | जिससे फैक्ट्री मे काम कर रहे एक मजदूर 90 प्रतिशत झुलस गया  | जिसे गंभीर हालत  में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है |  घटना  नौगांव  धौरा रोड़  की आवासीय कालोनी है | जहाँ  एक मकान में अवैध रूप से पटाखे की फैक्ट्री चलाई जा रही थी |  अचानक विस्फोट की आवाज से  लोगो ने  बाहर निकल कर देखा तो इस मकान पर मजदूर सोनू आग से झुलसा पडा था |  विस्फोट के समय मकान मे भारी मात्रा मे बारूद रखा था ,जिसे   विस्फोट होते ही  लोगों ने  बाहर निकालकर फैक दिया | विस्फोट की सूचना लगते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और  जांच शुरु  की | इस अवैध पटाखा फैक्ट्री के पास कोई लाईसेंस  नही था  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 October 2020

 Charkha wala village

चरखे वाले गांव में नजर आता है बापू का स्वाबलंबन    सतना का एक गांव आज भी महात्मा गांधी के सिखाए पाठ पर चल रहा है |  स्वाबलंबन  प्रथा को बनाए रखने वाले इस गांव के लगभग हर घर में एक चरखा चलता है.| जो इनकी जरूरत भी है और परम्परा भी, क्योंकि बुजुर्गों ने महात्मा गांधी से पाठ सीखा और इन्हें विरासत में दे गए |  सतना जिला मुख्यालय से 90 किलोमीटर दूर रामनगर तहसील के सुलखमा गांव  आज भी महात्मा गांधी के सिखाए हुए रास्ते पर चल  रहा है |  तीन हजार आबादी  वाले  इस  गांव में गाँधी का स्वाबलंबन साफ़ नजर आता है | असल में गांधी जी ने जिस स्वावलंबी भारत का सपना संजोया था उसका पालन आज भी इस गांव में हो रहा है और चरखे से कपडे और कम्बल बनाकर यहां के लोग बेचते है | इनका काम भी बंटा हुआ है | चरखा चलाकर सूत कातने का काम घर की महिलाए का होता है | जो घर के बाकि काम निपटाकर खाली  बचें समय में चरखे से सूत बनाती है|  इसके बाद का काम घर के पुरुषों का होता है जो इस सूत से कम्बल और बाकि चीजें बुनने का काम करते है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 October 2020

 CMHO notice

अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग का नोटिस      ग्वालियर में कोरोना कहर ढा रहा है |  दिनों- दिन कोरोना के मरीज बढ़ते जा रहे है | हालात यह है कि कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 11 हजार के आसपास पहुंच गया है |  लेकिन निजी अस्पतालों की मनमानी के चलते  इसकी रोकथाम नही हो पा रही है |  कोरोना संक्रमण काल में लापरवाही का ताजा मामला ग्वालियर के आर.जे.एन अपोलो हॉस्पिटल से जुड़ा है | जहाँ पर म्रतक की जानकारी नही देने पर सीएमएचओ ग्वालियर ने नोटिस जारी कर आर.जे.एन अपोलो हॉस्पिटल से 2 दिन में स्पष्टीकरण मांगा है | अगर दो दिन में हॉस्पिटल प्रबंधन नोटिस का जबाव नही दे पाता है तो हॉस्पिटल को कोविड- 19 के मानकों के तहत डीसीएचसी की मान्यता रद्द कर दी जाएगी  | दरअसल 30 सितम्बर को एक  बुजुर्ग  की मौत के बाद अस्पताल  एम्बुलेंस  ने शव को  मुरार चिकित्सालय छोड़ दिया | इसके लिए किसी भी सक्षम अधिकारी द्वारा अनुमति अस्पताल संचालक द्वारा नही ली गयी  | नियम के तहत कोविड- 19 के पॉजिटिव मरीज की मृत्यु होने पर निर्धारित मानकों के अनुसार दाह संस्कार  की  यथोचित कार्यवाही  की जानी थी    ....  जिस पर सीएमएचओ ने आरजे एन हॉस्पिटल की लापरवाही के चलते नोटिस जारी  किया है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 October 2020

 CMHO notice

अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग का नोटिस      ग्वालियर में कोरोना कहर ढा रहा है |  दिनों- दिन कोरोना के मरीज बढ़ते जा रहे है | हालात यह है कि कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 11 हजार के आसपास पहुंच गया है |  लेकिन निजी अस्पतालों की मनमानी के चलते  इसकी रोकथाम नही हो पा रही है |  कोरोना संक्रमण काल में लापरवाही का ताजा मामला ग्वालियर के आर.जे.एन अपोलो हॉस्पिटल से जुड़ा है | जहाँ पर म्रतक की जानकारी नही देने पर सीएमएचओ ग्वालियर ने नोटिस जारी कर आर.जे.एन अपोलो हॉस्पिटल से 2 दिन में स्पष्टीकरण मांगा है | अगर दो दिन में हॉस्पिटल प्रबंधन नोटिस का जबाव नही दे पाता है तो हॉस्पिटल को कोविड- 19 के मानकों के तहत डीसीएचसी की मान्यता रद्द कर दी जाएगी  | दरअसल 30 सितम्बर को एक  बुजुर्ग  की मौत के बाद अस्पताल  एम्बुलेंस  ने शव को  मुरार चिकित्सालय छोड़ दिया | इसके लिए किसी भी सक्षम अधिकारी द्वारा अनुमति अस्पताल संचालक द्वारा नही ली गयी  | नियम के तहत कोविड- 19 के पॉजिटिव मरीज की मृत्यु होने पर निर्धारित मानकों के अनुसार दाह संस्कार  की  यथोचित कार्यवाही  की जानी थी    ....  जिस पर सीएमएचओ ने आरजे एन हॉस्पिटल की लापरवाही के चलते नोटिस जारी  किया है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 October 2020

 CMHO notice

अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग का नोटिस      ग्वालियर में कोरोना कहर ढा रहा है |  दिनों- दिन कोरोना के मरीज बढ़ते जा रहे है | हालात यह है कि कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 11 हजार के आसपास पहुंच गया है |  लेकिन निजी अस्पतालों की मनमानी के चलते  इसकी रोकथाम नही हो पा रही है |  कोरोना संक्रमण काल में लापरवाही का ताजा मामला ग्वालियर के आर.जे.एन अपोलो हॉस्पिटल से जुड़ा है | जहाँ पर म्रतक की जानकारी नही देने पर सीएमएचओ ग्वालियर ने नोटिस जारी कर आर.जे.एन अपोलो हॉस्पिटल से 2 दिन में स्पष्टीकरण मांगा है | अगर दो दिन में हॉस्पिटल प्रबंधन नोटिस का जबाव नही दे पाता है तो हॉस्पिटल को कोविड- 19 के मानकों के तहत डीसीएचसी की मान्यता रद्द कर दी जाएगी  | दरअसल 30 सितम्बर को एक  बुजुर्ग  की मौत के बाद अस्पताल  एम्बुलेंस  ने शव को  मुरार चिकित्सालय छोड़ दिया | इसके लिए किसी भी सक्षम अधिकारी द्वारा अनुमति अस्पताल संचालक द्वारा नही ली गयी  | नियम के तहत कोविड- 19 के पॉजिटिव मरीज की मृत्यु होने पर निर्धारित मानकों के अनुसार दाह संस्कार  की  यथोचित कार्यवाही  की जानी थी    ....  जिस पर सीएमएचओ ने आरजे एन हॉस्पिटल की लापरवाही के चलते नोटिस जारी  किया है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 October 2020

 Candle march

यूपी की योगी सरकार मुर्दाबाद के लगे नारे   हाथरस काण्ड के विरोध में लोगों में आक्रोश है |  ऐसे में कांग्रेस ने यूपी की योगी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और कैंडिल मार्च निकाला |  सिंगरौली जिले में कांग्रेस  ने  हाथरस की दलित लड़की के साथ  हुए बलात्कार  व हत्या की घटना को लेकर कैंडल मार्च निकाला |  मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने   योगी  सरकार मुर्दाबाद | पीड़िता को न्याय मिले जैसे नारे  लगाए  |  बैढन के अंबेडकर चौक  पर कांग्रेस नेताओं ने कहा  उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं |  सरकार से अपराध  कंट्रोल नहीं हो रहा है |  ऐसी सरकार   को बर्खास्त होना चाहिए |  कांग्रेस   नेता राम शिरोमणि शाह ने कहा कि दलित बाल्मीकि समाज की लड़की के साथ उत्तर प्रदेश में यह घटना निंदनीय है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 October 2020

  Narottam Mishra

झूठे वचन पत्र जारी करके कांग्रेस मांगती है वोट     गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा  ने कांग्रेस के 28  विधानसभा सीटों  के  वचन पर  निशाना  साधा और कहा कांग्रेस वचनपत्र नहीं कपट पत्र जारी करती  है | मिश्रा ने कहा झूठे वचन पत्र पर वोट मांगना कांग्रेस का काम है  |  बीजेपी नेता गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कांग्रेस वचन पत्र नही कांग्रेस ने कपट पत्र जारी करती  है | .झूठे वचन पत्र जारी करके कांग्रेस वोट मांगती है|  कमलनाथ के सवाल पर गृह मंत्री ने  पलटवार करते हुए कहा | कमलनाथ  ने  खुद अपनी सरकार  गिराई है | उसे  किसी और ने नही गिराया है | कपिल  सिब्बल  की ओर से बाबरी मस्जिद के फैसले पर उठाए सवाल पर गृह मंत्री ने  कटाक्ष करते हुए कहा  कांग्रेस मीर बाकी जैसों की ही समर्थक रही है हमेशा |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 October 2020

 Illegal sand

सयुंक्त टीम बनाकर छापामार कार्यवाही     छिंदवाड़ा में प्रशासन की सयुंक्त टीम ने रेत माफियाओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है | रेत माफियाओं के रेत  से भरे कई ट्रेक्टर प्रशासन ने पकड़े हैं और उन पर कार्यवाही की है | इसके बावजूद कुछ सफेदपोश रेत माफिया अपना काला कारोबार जारी रखे हैं |  छिंदवाड़ा  के जुन्नारदेव एसडीएम | तहसीलदार और एसडीओपी की संयुक्त टीम ने की रेत माफियाओं की धड़पकड़ की  | प्रशासन की मॉर्निंग वॉक  में हुई कार्रवाई से  रेत तस्करों  में हड़कंप मच गया है  |  प्रशासन ने  सुबह चार ट्रैक्टर पकड़ के  थाने में  खड़े करवाए गए  और इसमें कार्यवाही  की  | इससे कुछ दिन पहले ट्रेक्टर संघ ने समाचार प्रकाशित करने पर झूठे आरोप लगाकर पत्रकारों की शिकायत की थी  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  2 October 2020

 Shivraj Singh Chauhan

शिवराज ,कैलाश से बोले हम तुम्हारे लिए हम तुम्हारे लिए   मध्यप्रदेश में उपचानाव जीतने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैलाश विजयवर्गीय से मदद माँगी और तीन नवम्बर तक उनसे मध्यप्रदेश में रुकने के लिए कहा | शिवराज  सिंह ने हलके फुल्के माहौल में कहा  हम तुम्हारे लिए तुम हमारे लिए |  बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल मध्यप्रदेश के नेताओं के  स्वागत  समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की संगठन क्षमता की जमकर तारीफ़ की  और उनसे तीन नवम्बर तक उनसे मध्यप्रदेश में रुकने के लिए कहा | शिवराज सिंह ने कहा कैलाश जी की मेहनत से भाजपा पश्चिम बंगाल में भी सरकार बनाएगी |  शिवराज  सिंह ने  हल्के  फुल्के माहौल में  कैलाश विजयवर्गीय से कहा हम वहां आएंगे लेकिन तीन नवम्बर तक आप यहाँ समय दें  | उन्होंने कहा  हम तुम्हारे लिए तुम हमारे लिए |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  2 October 2020

 bribe

प्रधानमंत्री आवास के लिए रिश्वतखोरी     गरीबों को मिलने वाले पीएम आवास के लिए रिश्वतखोरी की  ख़बरें आ रही हैं  | ऐसे में सिंगरौली के एक रोजगार सहायक का वीडियो वायरल हुआ है जिसमे वह पीएम आवास के लिए  पैसे का लेनदेन कर रहा है | इस मामले की शिकायत पुलिस से भी की गई है |  सिंगरौली जिले मे किस तरह भ्रष्टाचार चल रहा है इसका जीता जागता उदाहरण  देवसर जनपद पंचायत  के   ग्राम पंचायत उज्जैनी  में देखने को मिला  | जहां  रोजगार सहायक का पैसे लेन-देन का विडियो वायरल हुआ है | वायरल विडियो मे  रोजगार सहायक किसी काम को करने के एवज में  रिश्वत ले रहा  है |  उसे पांच पांच सौ के चार नोट दिए जा रहे हैं |  इस बारे में ग्रामीणों  ने बताया कि हमारे पंचायत के रोजगार सहायक अभिमन्यु जायसवाल ने राजेश कुमार जायसवाल से पीएम आवास बनवाने के एवज में दस हजार रुपए का मांग  की | लेकिन राजेश जायसवाल ने दस हजार रुपए में से नौ हजार रुपए रोजगार सहायक को  दो बार में दिए |  जिसका विडियो वायरल  हुआ है |  इतना ही नहीं लोगों ने रोजगार सहायक पर  आरोप लगाते हुए   लोगों ने कहा  कि हमारे पंचायत में रोजगार सहायक एवं सचिव से मिलीभगत करके मेड़ बंधी जैसे पंचायत के काम करने के एवज में पांच पांच हजार रुपए तक वसूले हैं | इतना ही नहीं जो रोजगार सहायक ने राजेश जायसवाल से नौ हजार लिया है उसकी  शिकायत  भी बरगवां थाने में दर्ज  है | ग्रामीणों ने  कलेक्टर से गुहार लगाई है कि इस प्रकार से काम कर रहे रोजगार सहायक को तत्काल निलंबित कर  कार्यवाही की जाए |      

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  2 October 2020

  Collectorate meeting

कोविड 19 के नियमों का पालन किया जाए   ग्वालियर जिले की 3 विधानसभा सीटों पर आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू  होने के बाद अधिकारियों के साथ कलेक्टर ने बैठक की और  इस दौरान सख्ती से कोविद  दिशा निर्देशों का पालन कराने के  निर्देश दिए  ग्वालियर जिले के अधीन 3 विधानसभा सीटों डबरा ,ग्वालियर पूर्व और ग्वालियर विधानसभा सीटों पर आचार संहिता व नियमावली घोषित कर दी गई |  तीनों विधानसभाओं पर करीब 1188 मतदान केंद्रों पर मतदान किया जाएगा |  वही आचार संहिता लागू होने के साथ ही जिला प्रशासन भी मुस्तैद हो गया है और इस बारे में आवश्यक दिशा निर्देश जारी करने के लिए ग्वालियर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह और ग्वालियर पुलिस अधीक्षक अमित  सांघी ने अधिकारियों  के साथ कलेक्ट्रेट ऑफिस में बैठक  की  |  जहाँ कोविड-19 की गाइड लाइन का  सख्ती से पालन किया जाने के निर्देश दिए गए हैं |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  2 October 2020

  Narendra Singh Tomar

तोमर :कांग्रेस प्रत्याशी उधार ले रही है    केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने उपचुनाव में प्रत्याशी चयन को लेकर कहा भाजपा कोई प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नहीं हैं | पार्टी  हर काम विचार कर के करती है  | केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बीजेपी की प्रत्याशियों की लिस्ट को लेकर बयान दिया है. | नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी कोई प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नहीं है, पार्टी के लोग विचार कर रहे हैं और जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा हो जाएगी |  कांग्रेस की लिस्ट पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस भी अपने पूरे प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई है | अभी भी प्रत्याशी ढूंढ रही है और उधार ले रही है | लेकिन भाजपा विचार कर चुकी है | बीजेपी अपने कैंडिडेट घोषित करेगी और सब कार्यकर्ता मिलकर काम करेंगे  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 October 2020

  Power sector privatization

 विद्युत कर्मचारियों ने दिया ज्ञापन   टीकमगढ़ में भी निजी कारन  का विरोध शुरू हो गया है | विद्युत के क्षेत्र में किये जा रहे निजीकरण के खिलाफ विधुत कर्मचारियों ने अपनी नाराजगी जाहिर की और मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा  |  विद्युत कर्मचारियों ने   कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा  | मुख्यमंत्री के नाम इस ज्ञापन में  निजीकरण को रोकने की मांग की गई है | ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा विद्युत क्षेत्र का निजीकरण करने के लिए   विद्युत संशोधन बिल 2020 का प्रस्ताव  बना है | जिसका विद्युत क्षेत्र में कार्यरत अधिकारी और कर्मचारियों  पुरजोर विरोध  कर रहे हैं  |   विद्युत विभाग के लोगों का कहना है |  कि भारत सरकार बहुत तेजी से विद्युत विभाग का निजी करण कर रही है |  ऐसा हो जाने से कर्मचारियों के साथ-साथ जनता को भी इसका नुकसान होगा |  जिसके तहत निजी कंपनियां अपने हिसाब से विद्युत की पर यूनिट दाम बढ़ाएगी और जहां जरूरत होगी वहां विद्युत सेवा जारी रखेंगी और जहां नहीं होगी वहां सप्लाई रोक दी जाएगी | अगर यह  नहीं रोका जाता है तो भविष्य में विद्युत विभाग में कार्यरत सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरे देश में इसका  तीव्रता के साथ  विरोध करेंगे |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 October 2020

 Narottam Mishra

जनता विकास करने वालों के साथ ,झूठों के नहीं   गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा जनता सब जानती है कि कोंग्रस ने मध्यप्रदेश में 15 महीने क्या किया | मिश्रा ने कहा जनता उपचुनाव में भी विकास करने वालों का साथ देगी | झूठों का नहीं |  मंगलवार को मतदान और मंगलवार को परिणाम के मसले पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा सब मंगल होगा  हम भी हनुमान भक्त हैं | उन्होंने कहा  जनता सब समझ चुकी है | विपक्ष खुद भी कह चूका  हैं कि जनता उन्हें जानती है  | हम भी कहते हैं यह पब्लिक है सब जानती है  | घोषणापत्र में वादा करके मुकरने वाले अब घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं | आपको 15 महीने का समय मिला था  | कुछ तो करते दो कदम तो चलते  कोरोना को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने कहा हमें केंद्र सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करना चाहिए और सावधानियां रखना चाहिए | उन्होंने कहा हमारी रणनीति विकास की है और विकास के मुद्दे पर ही जनता हमें चुनाव में विजय श्री देगी झूठ बोलने वालों को नहीं  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 October 2020

 robbery

 पुलिस की निष्क्रियता से लुटेरे  मजे में   इंदौर में अक्सर चेन लूटने की घटनाएं होती रहती हैं | इस बार बापजीनगर में लुटरे ने एक महिला को अपना शिकार बनाया और चेन लूट कर भाग गया | पूरी वारदात cctv कैमरे में कैद हो गई है |  लसूड़िया थाना क्षेत्र में बापजीनगर निवासी 52 वर्षीय संगीता  शर्मा से एक बदमाश ने चेन लूट ली | महिला ने पुलिस को बताया कि शाम करीब 6 बजे बाजार से घर आ रही थी | तभी एक बदमाश पैदल उसके पास आया और मुझसे कुछ बोलने लगा  | मैं घबरा गई और दौड़ी |  इतने में बदमाश ने चेन छीन ली |  शोर मचाने पर वह फरार हो गया | महिला को  पुलिसवालों ने आवेदन लेकर रवाना कर दिया |  मंगलवार को महिला ने सीसीटीवी फुटेज इकट्ठा किए और पुलिस को दिए  |  मंगलवार रात पुलिस ने अज्ञात  लुटेरे के खिलाफ  लूट का केस दर्ज  किया | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 October 2020

 memo to sdm

मुख्यालय पर नहीं रहते पटवारी, परेशान हो रहे किसान   छिंदवाड़ा में पटवारियों और राजस्व विभाग की कार्यशैली से नाराज ग्रामीणों ने अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा  | और पटवारी को हटाने की मांग की है  | छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा हर्रई तहसील में पटवारी की मनमानी के चलते किसानो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा |  ग्रामीण क्षेत्रों में पटवारी दौरा करने नही जाते  | जिसके कारण  किसानो को मजबूरी में कृषि सम्बन्धी काम कराने के लिए | पटवारी से मिलने या तो तहसील या इनके आवास पर  आना पड़ रहा |  उसके बाद भी किसान को  मायूस होना पड़ता है |  ऐसा नहीं है कि इसकी जानकारी तहसीलदार को नहीं है |   सब कुछ मालूम होने के बाद भी राजस्व विभाग द्वारा कोई कार्यवाई नहीं की जा रही |  जिससे परेशान ग्रामीणों ने  अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन दिया | और भ्रष्ट पटवारी को हटाने के लिए कार्यवाही की मांग की  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  30 September 2020

  Illegal sand quarrying

पुलिस ने जब्त किये रेत से भरे  तीन ट्रैक्टर   सिंगरौली में पुलिस ने  इलाके  में चल रहे अवैध रेत खनन पर कार्रवाई की | और अवैध रेत ढो रहे तीन ट्रैक्टर को जब्त कर लिया  |  बरगवां पुलिस ने अवैध रेत उत्खनन करने वालों पर कार्रवाई करते हुए  तीन ट्रैक्टर जब्त कर लिए |  एडिशनल एसपी  सोनकर  ने बताया कि बरगवां थाना क्षेत्र के गड़ेरिया चिंनगी टोला क्षेत्र में अवैध तरीके से रेत माफिया कारोबार कर रहे हैं |  जिसके  बाद बरगवां थाना प्रभारी  ने कार्रवाई की | बताया जा रहा है कि बरगवां मुख्य मार्ग पर रेत से भरे बिना नम्बर के तीन ट्रैक्टरों के पास  संबंधित कागजात नहीं पाए जाने पर  कार्यवाही की गई | रेत माफिया आस पास गांवों में रेत को प्रति ट्रैक्टर प्रति ट्रॉली 2500 से 3000 रुपए में बेचकर मुनाफा कमा रहे थे | ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों की मिलीभगत से ही रेत माफियाओं के द्वारा रेत की अवैध बिक्री की जा रही है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  30 September 2020

 Imrati Devi

सारा पैसा छिंदवाड़ा ले गए कमलनाथ   मंत्री इमरती देवी ने आरोप लगाया कि कमलनाथ मुख्यमंत्री रहते उनकी विकास कार्यों की फाइलें फैंक देते थे और कहते थे पैसा नहीं हैं |  कमलनाथ सारा पैसा छिंदवाड़ा भेज देते थे |  कांग्रेस सरकार को सड़क पर लाकर बीजेपी सरकार में मंत्री बनी इमरती देवी के निशाने पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ हैं | इमरती देवी ने पिछोर के मेहगांव  में अपने कार्यकर्ताओं के बीच कहा कि कमलनाथ  फाइलें फैंक देते थे और कहते थे पैसा नहीं है  | ऐसा करके वो सारा पैसा छिंदवाड़ा भेज देते थे | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  30 September 2020

 Gas Cylinder Blast

एक-एक करके फटे गैस सिलेंडर   होशंगाबाद में स्टेट हाइवे पर तवा पुल के पास गैस सिलेंडर से भरे वाहन में  देर रात आग लग गई  |  तेज धमाका हुआ और ट्रक आग  के गोले में तब्दील हो गया  |  एक-एक करके गैस सिलिंडर फटने लगे, वाहन के  ड्राइवर और उसके सहायक  के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं लगी है |  बीती रात  स्टेट हाइवे पर अचानक ट्रक में आग लगी और और उसमे धमाके शुरू हो गए | प्रत्यक्षदर्शियों  के मुताबिक  अचानक एक  ट्रक  में आग लगी  और उसमे तेज विस्फोट हुआ | उसके बाद एक के बाद एक  कई धमाके हुए | डर के कारण सभी दूर भाग गए |  माखननगर टीआइ आशीष सिंह पवार ने बताया कि एलपीजी गैस की टंकियों से भरा वाहन था|  ये  कहां का था, इसके संबंध में जानकारी जुटा रहे हैं | साथ ही चालक व परिचालक का पता कर रहे हैं   | घटना के बाद स्टेट हाइवे 22 का यातायात कई घंटे तक रुका रहा  | होशंगाबाद व माखननगर की दमकल ने  जैसे तैसे आग पर काबू पाया |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  30 September 2020

 Gas Cylinder Blast

एक-एक करके फटे गैस सिलेंडर   होशंगाबाद में स्टेट हाइवे पर तवा पुल के पास गैस सिलेंडर से भरे वाहन में  देर रात आग लग गई  |  तेज धमाका हुआ और ट्रक आग  के गोले में तब्दील हो गया  |  एक-एक करके गैस सिलिंडर फटने लगे, वाहन के  ड्राइवर और उसके सहायक  के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं लगी है |  बीती रात  स्टेट हाइवे पर अचानक ट्रक में आग लगी और और उसमे धमाके शुरू हो गए | प्रत्यक्षदर्शियों  के मुताबिक  अचानक एक  ट्रक  में आग लगी  और उसमे तेज विस्फोट हुआ | उसके बाद एक के बाद एक  कई धमाके हुए | डर के कारण सभी दूर भाग गए |  माखननगर टीआइ आशीष सिंह पवार ने बताया कि एलपीजी गैस की टंकियों से भरा वाहन था|  ये  कहां का था, इसके संबंध में जानकारी जुटा रहे हैं | साथ ही चालक व परिचालक का पता कर रहे हैं   | घटना के बाद स्टेट हाइवे 22 का यातायात कई घंटे तक रुका रहा  | होशंगाबाद व माखननगर की दमकल ने  जैसे तैसे आग पर काबू पाया |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  30 September 2020

 Patient on cot

ना सड़क,ना अस्पताल सिर्फ नेताओं के खोखले वादे   सिवनी से  शर्मशार करने  वाली तस्वीर  सामने आई है  | जहाँ सड़क के अभाव में ग्रामीण मरीज को खाट पर लिटाकर अस्पताल ले जा रहे हैं  | आजादी के इतने सालों  बाद भी ग्रामीण इलाकों में मूलभूत सुविधाएँ ना होना यह दिखता है की  विकास के सभी दावे खोखले हैं  |  चुनाव आते ही  नेताओं  के दावे और वादे शुरू हो जाते हैं  | लेकिन चुनाव खत्म होते ही विधायक और मंत्री बनकर नेता गद्दी पर बैठ जाते हैं  | और जनता अपनी उन्ही समस्याओं को लेकर या तो नेताओं से गुहार लगाती रह जाती  है  |  ये है लखनादौन विधानसभा के ग्राम पंचायत पाटन के सतवरा गांव का  नजारा | जहाँ  ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधा के साथ ही परिवहन भी लचर हालात में है |  गांव तक सड़क मार्ग ना होने के कारण एक बीमार महिला को खाट पर अस्पताल ले जाया गया है  | इस घटना ने सड़क व्यवस्था के साथ लखनादौन विधानसभा में स्वास्थ्य सुविधाओं की भी पोल खोल कर रख दी है |  यह पहला मौका नहीं है जब इस तरह की घटना सामने आई है | इससे पहले भी ऐसी कई तस्वीर रीवा , सतना और बहोत सी अन्य  जगह से देखने को मिल चुकी हैं  | ऐसी तस्वीरों से  सरकार को भले ही शर्म  न आये  |  लेकिन ,मध्य प्रदेश को ये तस्वीरें शर्मशार करती हैं |  नेताओं  और अधिकारीयों  को  न ग्रामीणों की समस्याओं से मतलब है और ना ही गाँव की व्यवस्था से कोई लेना देना |   लखनादौन के कई गाँवो में  सड़क परिवहन के हालात काफी खराब हैं  | यहां गांव को जिले के प्रमुख इलाके से जोड़ने वाली सड़क काफी जर्जर हालात में हैं |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 September 2020

 Priyanka Gandhi

जयभान सिंह का प्रियंका पर हमला   बीजेपी नेता जयभान सिंह पवैया ने कांग्रेस नेता प्रियंका गाँधी को कांग्रेस के लिए पनौती बताया और कहा प्रियंका या राहुल कोई भी कांग्रेस का प्रचार करने ग्वालियर आ जाए तो बीजेपी का आधा काम अपने आप हो जाएगा |  बीजेपी नेता जयभान सिंह पवैया ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पर बड़ा हमला बोला और कहा वो हमारे लिए कोई चुनौती नहीं हैं  | वो तो खुद कांग्रेस के लिए पनौती हैं  | पवैया ने कहा अगर राहुल गाँधी या प्रियंका कोई भी यहाँ कांग्रेस का प्रचार करने आ जाए तो बीजेपी का काम अपने आप आधा हो जाएगा |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 September 2020

 Ratification of ration

सैंपल जब्त कर अधिकारियों से की गई पूछताछ   छतरपुर मे गरीबो को मिलने वाले  राशन में  गडबडी की जांच की जा रही है  |  जांच टीम ने गरीबों को दिए जाने वाले राशन के सैंपल लिए  | और अधिकारीयों से पूछताछ की |  भोपाल से खाध विभाग के संयुक्त संचालक शाशंक मिश्रा की अगुवाई मे  तीन सदस्यीय टीम ने कलेक्ट्रेट जाकर खाद्य  विभाग के दफ्तर मे दस्तावेजो की जांच शुरू कर दी  | और स्थानीय राशन दुकानो मे  गरीबो को मिलने वाले राशन के सेंपल  लिए |  इस मामले में  खाध अधिकारी स्वाति जैन  से पूरे मामले की पूछताछ की गई |  जांच टीम का कहना है कि लाक डाउन के दौरान बडामलेहरा और बिजावर क्षेत्र मे अप्रैल और मई के दौरान शासन के निर्देश  के बाद चावल नही बाटा गया  | इसी शिकायत की जांच यह टीम कर रही  है  | उन्होने बताया जिले की राशन दुकानो पर भी भारी अनिमितताये  देखने को मिली है  | जिसकी जांच की जा रही  है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 September 2020

 the killing

ग्रामीणों ने किया दोनों को पुलिस के हवाले   छतरपुर में एक व्यक्ति की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या  कर दी गई  | बताया जा रहा है पुरानी रंजिश के चलते बाप बेटे ने युवक की हत्या की  और जैसे ही भागने लगे तो  लोगों ने पकड़कर दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया  |  बकस्वाहा मे एक युवक पवन की   दो लोगो ने चाकू मारकर हत्या कर दी | घटना बस स्टैड के पास की है |  जहाँ सागर जिले के शाहपुरा का रहने वाला  पवन अपनी बाईक से बकस्वाहा बस स्टैड किसी काम से आया था |  शाहपुरा के दो लोग जो बाप बेटे बताये जा रहे है ,उन्होने  पवन को पकड़कर ताबडतोड चाकू से हमला कर दिया | चाकू के हमले मे खून से लतपथ पवन जमीन पर गिर गया |  जिससे उसकी मौत हो गई |  जिसके बाद दोनों  हत्यारे बाईक से भागने की कोशिश मे लग गये   | लेकिन बाइक  जब स्टार्ट नही हुई तो ग्रामीणों ने दोनो को पकड़कर  पुलिस के हवाले कर दिया | पुलिस का कहना है मृतक युवक आरोपी की पत्नी को कुछ महीने पहले अपने साथ भगा ले गया था | उसी रंजिश की वजह से बाप बेटे ने इसकी हत्या की | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 September 2020

 Killer arrested

पति का पत्नी से चल रहा था तलाक का केस         एक पति ने अपनी  पत्नी और साले को की हथोड़े से हत्या कर दी  |  और सड़क पर दोनों के शव छोड़ कर भाग गया  | पुलिस ने मामले का खुलासा कर हत्यारे को जेल पहुंचा दिया है | ये मामला सिंगरौली का है |  सिंगरौली जिले के  रजमिलान खुटार मेन रोड पर खून से लथपथ  भाई-बहन  के शव मिले थे  | पुलिस इसे दुर्घटना का मामला मान रही थी | लेकिन  एसपी  वीरेंद्र सिंह  को इस मामले में कुछ गड़बड़ लगी और उन्होंने इस मामले की गहराई से छानबीन करवाई तो यह मामला हत्या का निकला |  पुलिस अधीक्षक ने बताया कि माड़ा पुलिस के पूछताछ में हत्या का आरोपी नंदलाल ने बताया की नंदलाल का  उसकी  पत्नी से  तलाक का मामला चल रहा था |  यह पत्नी के चरित्र पर संदेह  करता था | अदालत ने  आदेश दिया था कि  पति पत्नी  कुछ दिन साथ में  रहें |  यदि फिर से संबंध खराब होता है तो  तलाक का मामला मंजूर कर लिया जाएगा  | नंद लाल की पत्नी  उसके घर  रहने आई थी | नंद लाल की पत्नी उसके साले के साथ मायके जा रही थी  तभी उसका पत्नी और साले से  विवाद होने लगा |  मामला इतना बढ़ा कि आरोपी नंदलाल ने हथौड़े से अपने पत्नी की हत्या कर दी |  उसका साला बीच-बचाव करने लगा तो नंदलाल ने  उसको उसी हथौड़े से  मौत के घाट उतार दिया | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 September 2020

 Abduction

भाग रहे एक अपहरणकर्ता की मौत एक गिरफ्तार   छतरपुर पुलिस ने तीन दिन पहले अपहृत रिटायर्ड शिक्षक को दिल्ली से अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुडाने मे कामयाबी मिली है  | बताया जा रहा है की पुलिस से भाग रहे एक अपहरणकर्ता की बिल्डिंग से गिरने के कारण मौत हो गई है | और एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है  |  21 सितम्बर  को खजुराहो के रिटायर्ड शिक्षक चंद्र भान द्विवेदी को अखिल श्रीवास्तव और संजय बंसल दिल्ली  से ले गये थे | उसी रात रिटायर्ड शिक्षक के बेटे को अखिल श्रीवास्तव ने फोन करके कहा कि तुम्हारे पिता का अपहरण हमने किया है|  तुम 15 लाख रुपये दिल्ली लेकर आओ  और अपने पिता को ले जाओ  | अपहरणकर्ताओं की इस काल के बाद अपहृत के बेटे ने सिविल लाईन थाने मे इसकी रिपोर्ट लिखवाई | जिसके बाद  एस पी ने टीम गठित  कर पुलिस टीम को दिल्ली भेजा | और द्वारका में  दिल्ली पुलिस की मदद से  एक बिल्डिंग मे छापा मारा  | पुलिस की सूचना लगने पर मास्टरमाइंड संजय बंसल बिल्डिंग की पाईप से उतर कर भागने लगा  | लेकिन पैर फिसलने से वह बिल्डिंग से नीचे गिर गया |  जिससे  उसकी मौत हो गई | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 September 2020

 Gambling in uniform

वीडियों हुआ वायरल मामले की जाँच शुरू   वर्दी को शर्म सार करता हुआ वीडियों सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा हैं  |  जिसमे साफ़ दिख रहा हैं की जुएं के अड्डे जुआरिओं के साथ तीन पुलिस कर्मी जुआं खेल रहे हैं |  जिसमे से एक दांव लगा रहा हैं एक गद्दी फेंट रहा हैं और एक बैठें हैं  |  पुलिसकर्मियों का जुआरिओं के साथ जुआं खेलते ह्यूए जो विडिओ वायरल हुआ हैं वो छतरपुर बाजना थाना क्षेत्र का बताया जा रहा हैं |  वर्दी के सम्मान को दरकिनार करते हुए वर्दी पहनकर जुआ खेलते पुलिसकर्मियों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बायरल हुआ है  | इस वीडियो में लगभग दर्जन भर जुआरि एक कमरे मे जुएं के दांब लगाये जा रहे है |  इस वीडियो मे जुये के अड्डे मे  तीन पुलिसकर्मी दिखाई दे रहे है |  जिसमे वे जुआ मे गड्डी फेंटकर दाव लगा रहे है   | एक बैठा दिखाई दे रहा है |  सोशल मीडिया मे पुलिसकर्मियों की इस हरकत का वीडियो वायरल होने के बाद एस पी ने  एडीशनल एस पी को इस मामले के जांच के आदेश दिये है |  वही इस जांच मे यदि कोई दोषी पाया जाता है |  तो उनके विरुद्ध कारवाई करने की बात कही है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 September 2020

 Rameshwar Sharma

बोरवन पार्क  का नाम हुआ पंडित दीन दयाल वन     बैरागढ़ का बोरवन पार्क अब  पंडित दीनदयाल वन के नाम से जाना जाएगा | जहाँ विकास कार्यों की शुरुवात प्रोटेम स्पीकर रामेशवर शर्मा ने की | इस अवसर पर रामेश्वर शर्मा का सम्मान भी किया गया |  बोरवन पार्क अब दीनदयाल वन के नाम से जाना जाएगा  | जहाँ  65 लाख 16 हज़ार रुपयों के विकास कार्यों का भूमि पूजन स्थानीय विधायक रामेश्वर शर्मा  ने किया | इस अवसर पर बोरवन क्लब   सदस्यों ने   शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट कर  उनका सम्मान किया  | अध्यक्ष जगदीश आसवानी ने  कहा -हम  रामेशवर शर्मा का आभार मानते हैं,जिन्होंने पार्क में सर्व हितकारी योजना ला कर पार्क में आने वालों के चेहरे पे मुस्कान ला दी है  | जल्द बाउंड्री वाल,योगा स्थान का शेड,ओपन जिम, कर्व स्टोन आदि का कार्य   शुरू  होगा  |  इस अवसर पर शर्मा ने कहा कि हर जगह  विकास का काम किया जाएगा |  इलाके का सर्वांगीण विकास  उनकी पहली प्रथमिकता है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 September 2020

  Narottam Mishra

अंत्योदय का बीजारोपण करने वाले महापुरुष   गृह मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर  दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें अंत्योदय का बीजा रोपण करने वाला महापुरुष बताया |  गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पं  दीनदयाल उपाध्याय  के चित्र पर माल्यार्पण किया  | मिश्रा ने कहा  समाज की अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य का मूल मन्त्र देने वाले , अंत्योदय की विचारधारा का बीजारोपण करने वाले महापुरुष पं.दीनदयाल उपाध्याय  थे  | उनके बताये मार्ग पर चलकर समाज का हित करने का कार्य उनकी सरकार कर रही है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  26 September 2020

  Pandit Deendayal Upadhyay

राष्ट्रभक्त,मानववाद के प्रेरणा थे दीनदयाल उपाध्याय   छिंदवाड़ा में भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई | इस दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय के मानवता के लिए किये गए कार्यों के बारे में बताया गया | परासिया के भाजीपानी ग्राम पंचायत में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर  ग्रामीण मौजूद रहे | बीजेपी मण्डल अध्यक्ष मनीष यादव ने कहा  कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रखर राष्ट्रभक्त , मानववाद के प्रेरणा स्रोत थे | वे  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिन्तक और संगठनकर्ता के साथ भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  26 September 2020

  Torch procession

सरकार के खिलाफ निकला मशाल जुलूस   कांग्रेस ने सिंगरौली में केंद्र सरकार  की नीतियों को किसान विरोधी  बताते हुए प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ मशाल जुलूस निकाला  |  केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए |  युवक कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान के नेतृत्व  कांग्रेस  कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक बैढन में  मशाल जुलूस निकाला | जहाँ  भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार  के खिलाफ नारेबाजी की गई |  कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि केंद्र सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है |   उन्होंने कहा 15 महीने तक  एमपी में रही कांग्रेस सरकार ने किसानों का कर्जा माफ किया था  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  26 September 2020

 Suicide

सहकारी बैंक के लोग करते थे प्रताड़ित   सहकारी बैंक के कुछ लोगों की प्रताड़ना से तंग आकर एक व्यक्ति ने खुदकशी कर ली |  इस व्यक्ति ने मौत से पहले अपनी बेटी को फोन पर पूरे घटनाक्रम से अवगत करवाया |  छतरपुर के हरपालपुर के भदराँ समिति प्रबंधक ने प्रताड़ना के चलते जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली | परिवार का आरोप है समिति प्रबंधक सुरेश कुमार नायक   बीते दिन सहकारी बैक मे काम कर रहे थे | अचानक उनकी तबीयत बिगडी तो  बैंक  के दो लोग उन्हे निजी अस्पताल के बाहर छोड़कर चले गये |  जब परिवार वालो को पता चला तो वह उन्हे पहले नौगांव अस्पताल लाये लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हे झांसी मेडिकल  कॉलेज  ले गये | समिति प्रबंधक ने अपनी बेटी  से मोबाईल   पर बात करते हुए   सहकारी बैक के दो लोगो  उन्हें  प्रताड़ित  कर रहे थे जिस कारण उन्होंने   जहरीला पदार्थ  खा लिया  | सुरेश कुमार ने   सुसाइड नोट मे समिति के पूर्व  प्रबंधक रवि त्रिपाठी और रामस्वरूप  दिनेश मिश्रा पर आरोप लगाये कि इन दोनो ने धोखे से उनकी समिति एक लाख 70 हजार रूपये निकलवा लिये |  लेकिन वह उन्होने जमा नही किये तो उन्होने एक पेट्रोल पंप मालिक से कर्ज लेकर यह रकम चुकाई | यह दोनो समिति से किसानो के नाम पर फजीँ लोन निकलवाने का दबाब बनाते थे |  जिस वजह से उन्होने खुदकुशी की है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  26 September 2020

  Shivraj Singh Chauhan

कृषि बिल से होगा किसानो को फायदा   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि बिल का विरोध करने पर कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा | कृषि बिल का विरोध करना किसानो के साथ द्रोह है  | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा  यह बिल किसानो की आय दोगुनी करने के लिए लाया गया है  | इससे किसानो को फायदा होगा और वह अपनी उपज को कहीं भी बेच सकेगा  | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा की किसानों की आय दोगुनी करने के लिए यह तीन बिल लाए गए हैं |  किसानों को अपनी उपज को कहीं भी बेचने का अधिकार है |  किसान चाहे तो अपनी उपज को  मंडी या फिर मंडी के बाहर बेच सकते हैं | उन्होंने कहा फसल बोते समय यदि कोई करार करके तय कीमत बता दे तो इसमें कांग्रेस को क्या आपत्ति है | यदि किसानों को उचित दाम मिल रहे हैं और किसान अपनी फसल बेचता  है तो कांग्रेस को क्या आपत्ति है |  अगर अत्यावश्यक वस्तु अधिनियम संशोधन करके स्टॉक लिमिटेड को अनलिमिटेड कर दिया तो कांग्रेस को क्या आपत्ति है  | जब अधिक खरीदी होगी तो किसानों को अधिक मूल्य मिलेगा | शिवराज ने कहा  झूठ बोलना, भ्रम फैलाना यह कांग्रेस की फितरत है  | पीएम मोदी का नाम सुनकर कांग्रेसी सपने में भी चौंककर उठ जाते हैं |  और विरोध करने लगते हैं |  यह केवल मोदी का विरोध नहीं है  | यह किसानों का भी विरोध है  | जिसे देश और मध्यप्रदेश का किसान कभी सहन नहीं करेगा  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 September 2020

 Plead for help

DGM के जमीन खरीदी विवाद में नौकरी से निकाला   सिंगरौली स्थित रिलायंस सासन पावर प्लांट में कार्यरत मजदूर को डीजीएम का सहयोग करना भारी पड़ गया | और सहयोग के बदले मजदूर को अपनी नौकरी  हाथ धोना पड़ गया |  सासन  रिलायंस पॉवर प्लांट में डीजीएम की मदद करना एक मजदूर को भरी पड़ गया  | रिलायंस पावर प्लांट में  8 वर्षों से कार्यरत श्रमिक रावेंद्र प्रसाद पाण्डेय ने बताया की  | रिलायंस पावर के C & I में पदस्थ DGM प्रमोद सिंह जमीन खरीदी करना चाहते थे | जिसको लेकर  श्रमिक ने एक जमीन  विक्रेता से मिलाया  | जमीन के मामले में उसका कोई लेना देना नहीं था  | इस बीच DGM प्रमोद सिंह ने जमीन विक्रेता  को एक लाख रुपये एडवांस के तौर पर दे  दिया  | उसके कुछ दिनों बाद वे ज़मीन खरीदी से मना करते हुए अपने रुपये वापस मांगने लगे | तो जमीन  विक्रेता  ने कहा जबतक जमीन नहीं बिकेगी तबतक वह  रुपये लौटाने में असमर्थ है |  इसके बाद  DGM प्रमोद ने   अपने पद के गुरुर में श्रमिक रावेंद्र प्रसाद पाण्डेय को कंपनी से बेदखल करवा दिया  | और अब धमकियां भी दी जा रही कि अगर वह पैसे  वापस नहीं करवाता तो उसे किसी भी प्लांट में काम करने नहीं दिया जाएगा |  जिसके बाद पीड़ित रावेंद्र ने  सासन पुलिस चौकी एंव कलेक्टर से मदद की गुहार लगाई है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 September 2020

 Suicide

महिला की मौत  बैंक कर्ज का था दबाव   छतरपुर में पति के कर्ज से परेशान होकर 60 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया | जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई  |  मामला अलीपुरा थाना क्षेत्र के बड़ागांव का है |  जहां पर रहने वाली 60 वर्षीय महिला जानकी कुशवाहा की  जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई | जानकी के पुत्र की माने तो महिला अपने पति हरदयाल कुशवाहा के बैंक कर्ज से परेशान थी  | पुत्र ने बताया कि उनपर  बैंक ऑफ बड़ौदा से 80 हजार और सहकारिता बैंक से 25 हजार का लोन था | जिसको लेकर लगातार बैंक से पैसे चुकाने के लिए उनके पास फोन आ रहा था | जिससे मानसिक रूप से परेशान होकर महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया  | वही उसने बताया कि लॉकडाउन के बाद से ही उनका परिवार बुरी तरह से परेशान था |  ना ही उन्हें वहां पर कोई काम मिल रहा था  | और ना ही शासकीय योजनाओं का लाभ | यहां तक कि उनके पास गरीबी रेखा का राशन कार्ड तक नहीं था | जिसके चलते वह खाद्यान्न तक के लिए परेशान रहते थे | इन्हीं सब बातों से परेशान होकर उसकी मां ने यह कदम उठाया  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 September 2020

  Narottam Mishra

मैं भी मास्क पहनूंगा ,सभी मास्क लगाएं   मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मास्क न पहनने के अपने बयान पर  माफी मांगी है |  उन्होंने कहा  कि मास्क पहनने के बारे में मेरे बयान से कानून की अवहेलना महसूस हुई है  | यह माननीय प्रधानमंत्री जी की भावना के अनुरूप नहीं था |  मैं अपनी गलती मानते हुए खेद प्रकट करता हूं | इसके पहले कल इंदौर में नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि मास्क नहीं पहनता |  इंदौर के कल के अपने बयान पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज दतिया में खेद प्रकट किया | उन्होंने कहा मैं स्वयं भी मास्क पहनूंगा | समाज से भी अपील करूंगा कि सभी मास्क पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करें | गृह  मंत्री नरोत्तम मिश्रा से मास्क न पहनने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा था इस कार्यक्रम में तो क्या, मैं किसी भी कार्यक्रम में मास्क नहीं पहनता हूं  |  लेकिन आज उन्होंने इस बयान के  लिए  सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है  | आप भी सुन लें कल मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने क्या कहा था और आज वो क्या कह रहे हैं  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 September 2020

  Recruitment on many posts

मुख्यमंत्री ने दिए खाली पद भरने के निर्देश   मध्यप्रदेश में बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है  | अब जल्दी ही तमाम विभागों में खाली पड़े पदों पर भर्तियां की जाएंगी  |  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों  को इसके लिए  निर्दश  दिए हैं | विभिन्न विभागों में रिक्त पद भरे जाने के संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारीयों को दिशा निर्देश दिए हैं  | गृह , राजस्व ,जेल ,लोक निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य विभागों के रिक्त पद भरे जाने की कार्यवाई अब  जल्दी  शुरू हो जाएगी |  शिवराज सिंह ने इस संबंध में प्रोफेशनल एग्जमेनेशन बोर्ड, लोक सेवा आयोग और विभागीय स्तर पर की जाने वाली कार्यवाही  को पूरा करने के लिए अधिकारीयों से कहा है  | मुख्यमंत्री  चौहान ने पदों की भर्ती के संबंध में विभागीय स्तर पर भी समीक्षा कर समग्र रूप से संपूर्ण प्रक्रिया अपनाए जाने के निर्देश दिए |  इन पदों में गृह विभाग के अंतर्गत पुलिस आरक्षक के 3272 पद | किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी और वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी के 863 पद |  गृह विभाग में आरक्षक रेडियो संवर्ग के 493 पद |  राजस्व निरीक्षक के 372 पद |  कौशल संचालनालय में आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी के 302 पद शामिल हैं  | इसके अलावा शीघ्र लेखक, सहायक ग्रेड-3, स्टेनो टायपिस्ट, स्टेनोग्राफर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, सांख्यिकी अधिकारी और भृत्य, चौकीदार, वार्ड बाय, क्लीनर, वाटरमेन कुक जैसे पदों की भर्ती की जाएगी  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 September 2020

 Scout guide

योगा साइकिल रैली दौड़  प्रतियोगिताएं हुईं   टीकमगढ़ में  भारत स्काउट एवं गाइड  ने प्रधानमंत्री के आव्हान पर फिट इंडिया हिट इंडिया  कार्यक्रम आयोजित किया  | जहाँ कई प्रतियोगिताएं हुए जिसमे रामेशवर रजक मुख्य अतिथि थे | लंबे समय से रुकी भारत स्काउट और गाइड की गतिवधियां एक बार फिर शुरू हो गई हैं | विश्व शांति दिवस पर फिट इंडिया हिट इंडिया का आयोजन सोशल डिस्टेंस और मास्क के साथ  किया गया | इसमें   जिला संघ प्रेसीडेंस रामेश्वर रजक मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे | यह कार्यक्रम  टीकमगढ़ के जतारा उत्कृष्ट विद्यालय में किया गया  |  कार्यक्रम में  मुंशीलाल , रोवर अर्जुन यादव,राजेश सोनी, स्काउटर शाहिद  खान, रमज़ान खान के साथ बड़ी संख्या में स्काउट और गाइड के लोग मौजूद रहे  | जहाँ सभी ने योगा, साइकिल रैली, और दौड़ में  भाग लिया  |  इस मौके पर स्काउट  एवं गाइड हेड स्वर्गीय प्रकाश डिसोरिया को  श्रद्धांजलि दी गई | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 September 2020

 Exploitation of workers

काम के बाद भी नहीं दिया 2 माह से वेतन     छिंदवाड़ा में मजदूरों को वेतन देने के नाम पर उनका शोषण करने का मामला सामने आया है  |  बताया जा रहा है सड़क निर्माण करने वाले मजदूरों को ठेकेदार ने  दो महीने से वेतन नहीं दिया  है |  जिसकी शिकायत मजदूरों ने थाने में की है  |  परासिया के जमनिया पाली गाँव मे सड़क बनाने वाले लगभग 35 मजदूरों को ठेकेदार द्वारा परेशान किया जा रहा है  | सड़क निर्माण के बाद ठेकेदार ने मजदूरों को दो महीने से वेतन नहीं दिया है | वेतन देने के नाम पर मजदूरों को यहाँ से वहां भटकाया जा रहा है  | शिकायत  मिलने के बाद एस.आई.अंजना मरावी ने  ठेकेदार को बुलाया  | और समझाइश  देकर वेतन  देने को कहा  |  पुलिस की समझाइश के बाद उस ठेकेदार ने चार दिन की मोहलत मांगी है | उधर मजदूरी ना मिलने से गरीब मजदूरों को अपने घर का भरण पोषण करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 September 2020

 Scooty bunny library

कोरोना काल में टीचर का अनोखा प्रयास   कोरोना कॉल में जहां बच्चों की पढ़ाई  काफी प्रभावित हुई है  वहीँ एक टीचर ने  खुद की स्कूटी पर चलता फिरता पुस्तकालय बनाकर बच्चों को शिक्षा देने का अनोखे अभियान  चला रखा है  |  स्कूटी पर लायब्रेरी को देख लोग टीचर के प्रयास की प्रशंसा कर रहे हैं  | बैढ़न में विंध्य नगर के  हर्रई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका उषा  दुबे ने कोरोना काल में बच्चों की पढ़ाई के लिए खुद की स्कूटी में चलता फिरता पुस्तकालय बनाकर  बच्चों को शिक्षित करने का  एक अनोखा अभियान शुरू किया है |  शिक्षिका उषा दुबे ने सुबह  8:00 बजे  से बच्चों के बीच  पहुँच जाती हैं  | चलते फिरते  पुस्तकालय के माध्यम से बच्चों को जागरूक  करना उनकी अब दिनचर्या बन गई है |  स्कूटी  पर पुस्तकालय में अंग्रेजी | हिंदी   विज्ञान सहित कई कहानियों की किताब  होती हैं  | उषा दुबे अपने  स्कूल मे पढ़ने वाले   विद्यार्थियों के मोहल्ला में व बच्चों की बीच में जाती हैं और उनका ज्ञानवर्धन करती हैं  | बच्चे उनका बेसब्री से इंतजार करते हैं  | जैसे ही स्कूटी वाली मैम पहुंचती है   | बच्चों की क्लास प्रारंभ हो जाती है  | . एक क्लास में तकरीबन 20 से 25 बच्चे शिक्षा ले रहे हैं |  मोहल्ले मोहल्ले में पुस्तकालय वाली   दीदी के आने से जहां बच्चे खुश है  | वही उनके अभिभावक भी प्रसन्न  हैं  | जिस तरह स्कूल  में होता है ठीक वैसे ही   होमवर्क देना | पढ़ाना , टेस्ट लेना     चलते फिरते पुस्तकालय की शिक्षिका उषा दुबे की आदत में शुमार हो गया  है  | बच्चों को  पुस्तकालय के माध्यम से जानकारी तो मिल ही रही है  |  वर्तमान में कोरोना से कैसे बचाव किया जाए उसकी भी जानकारी शिक्षिका द्वारा इन बच्चों को  दी जा रही है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 September 2020

 Govind Singh Rajput

धर्म के नाम पर मतदाताओं को भ्रमित किया जा रहा है     सिंधिया समर्थक मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत की मुश्किलें बढती जा रही हैं  | कांग्रेस प्रवक्ता  जे.पी.धनोपिया ने राम मंदिर निर्माण  के नाम पर वोट माँगने को लेकर गोविन्द सिंह राजपूत की चुनाव आयोग से शिकायत की है | शिकायत में कहा गया है की  धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ कर धर्म के नाम पर वोट मांगने का कृत्य मंत्री गोविन्द राजपूत करवा रहे हैं  |  जो कि चुनाव आचार संहिता का खुला उल्लंघन है  |  हाईप्रोफाइल सीट सुरखी विधानसभा से  ज्योतिरादित्य सिंधिया के  प्रत्याशी माने जाने वाले मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत के चुनाव प्रचार में  धर्म का सहारा लेने को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत की है |  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं चुनाव प्रभारी  जे.पी.धनोपिया ने  चुनाव आयोग  में   शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि | जल्द  ही आदर्श आचार संहिता भी प्रभावशील हो जाएगी |  भाजपा द्वारा उन सभी व्यक्तियों को चुनाव में प्रत्याशी घोषित करने की घोषणा कर दी गई है   | जिन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा में प्रवेश लिया है  | जिनमें  सुरखी विधानसभा क्षेत्र से मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत शामिल है  | उन्होंने कहा  राजपूत द्वारा  रामशीला रथयात्रा निकालकर आम मदाताओं को भ्रमित कर भगवान राम के नाम पर वोट मांगने का अनुचित कृत्य किया गया है | उनके द्वारा अयोध्या में बनने वाले राममंदिर के नाम पर कलेण्डर छपवाये गए है  |  जिनमें भगवान राम का चित्र उल्लेखित करते हुए कहा जा रहा है कि  | ‘मोदी जी राम मंदिर बनवा रहे है और ये गोविन्द भैय्या का फोटों हैं  |  उनका चुनाव चिन्ह कमल का फूल है | हम सब फूल में शामिल हो गए है  |  एक फूल वोट पर देने पर आपके नाम की एक ईट रामंमदिर में लग जायेगी और पुण्य मिलेगा  | उन्होंने कहा धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ कर धर्म के नाम पर वोट मांगने का कृत्य किया जा रहा है | जो कि चुनाव आचार संहिता का खुला उल्लंघन है | इसलिए उनके विरूद्ध तत्काल प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जाए  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  23 September 2020

 Jeetu Patwari

किसान की मौत के मामले की जांच करने गए थे   किसानों के मामले में कांग्रेस नेताओं को राजनीति करना भारी पड़ रहा है | ऐसे में एक किसान की मौत के मामले में जांच करने गए कांग्रेस नेताओं को किसानों और ग्रामीणों ने बैरंग वापस कर दिया  | कांग्रेस नेता जीतू पटवारी से ग्रामीण भिड़ गए और उन्हें गांव से बाहर कर दिया  |  किसान कांग्रेस से नाराज हैं | ऐसे में निजी कारणों से किसान की मौत के मामले  की जांच करने गए कांग्रेस नेताओं को ग्रामीणों के गुस्से का शिकार होना पड़ा |   हरदा जिले के गांव अतरसमा में एक किसान ने पारिवारिक कारणों के चलते आत्महत्या की थी |  जिस की जांच के लिए  कांग्रेस ने एक कमेटी बना के जीतू पटवारी और अरुण यादव को जांच का जिम्मा सौंपा  | मृत किसान के घर जा कर कांग्रेस नेताओं ने खानापूर्ति की  | उसके बाद कुछ ग्रामीणों ने   कांग्रेस नेता जीतू पटवारी और अरुण यादव  पर  मौत पर राजनीतिक करने  का आरोप लगाया  | इसके बाद  पूर्व मंत्री जीतू पटवारी को गांव वालों ने भगाया तो उन्होंने  एक ग्रामीण पर शराब पिया होने के आरोप लगाये | जिससे ग्रामीण भड़क गए और जीतू पटवारी को गाँव से बहार आना पड़ा  |  इसके बाद गांव वालों नेता जी की एक न सुनी और उन्हें गांव से बाहर निकाल दिया  | टीम कमलनाथ के नेताओं को कई जगह इन हालातों का सामना करना पड़ रहा है |  वैसे भी किसानों के मसले पर कांग्रेस हाशिये पर है |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  23 September 2020

Narottam Mishra

किसानों  ने कांग्रेस की नीयत पहचान  ली है दीपिका ,अनुराग का दोहरा चरित्र जनता ने देखा       उपचुनाव में  प्रियंका वाड्रा के प्रचार में उतरने को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज  कसते हुए कहा की  | कांग्रेस के पास अब नेतृत्व नहीं बचा है  | वे किसी को भी बुला सकते हैं  ... जनता ने कांग्रेस की नियत और नेता दोनों की पहचान कर ली है  | प्रशासनिक अधिकारीयों के हड़ताल को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने कहा की छिंदवाड़ा में जो कांग्रेस ने अधिकारी के साथ किया वह दुखद है  | कांग्रेस को ऐसा नहीं करना चाहिए था | गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा की |  उपचुनाव में कांग्रेस की हार तय है | कांग्रेस के पास ना ही  शीर्ष नेतृत्व है न ही कोई नेता बचा है  | इसलिए ये उपचुनाव में सचिन और प्रियंका को बुला रहे | कांग्रेस ने किसानो के साथ धोखा किया | कर्जमाफ नहीं  किया गया  | जिसके कारण किसानो को उसपर ब्याज  बढ़ गया  | और किसानो को कर्जा मिलना भी बंद हो गया | और इसी के चलते पूर्व मंत्री जीतू पटवारी का विरोध किसानो ने किया  | अब कांग्रेस को समझ जाना चाहिए  की किसान एक बहोत बड़ा वर्ग है |  किसानो को धोखा नहीं देना चाहिए था | उन्होंने कहा केंद्र की सरकार ने किसानो के हित में बिल बनाया है  | किसानो की अगर आय बढ़ानी है तो उन्हें खुला मार्केट देना होगा  |  जिससे वे अपनी फसल बिना दलालों के कहीं भी बेच कर उचित मूल्य पा सकते हैं | नरोत्तम मिश्रा ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप को आड़े हाथों लेते हुए कहा की |  ये वे लोग हैं जो जेएनयू में जाकर देश के मुद्दों पर बयान देते रहे हैं | अब जनता इनको देख रही है की इनका दूसरा रूप भी है  |  और  इनका दोहरा  चरित्र कैसा है  | जनता को समझाना चाहिए | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  23 September 2020

  Youth conference

चौधरी के लिए कार्तिकेय ने सम्हाला मोर्चा   रायसेन  में भाजपा युवा मोर्चा  ने  युवा सम्मलेन  के जरिये स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी के पक्ष में माहौल बना दिया है |  सम्मलेन में डॉ चौधरी भाजपा के युवा नेता कार्तिकेय सिंह चौहान और अभिलाष पांडे ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला | बीजेपी नेताओं ने कहा कि बीजेपी जो कहती है वही करती है यही वहज है कि उसके साथ सबसे ज्यादा युवा जुड़े हैं |  इसके पहले bjp के युवा नेताओं ने एक बड़ी रैली भी निकाली  |  रायसेन में  भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिलाष पांडे  के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी के समर्थन में  रैली निकाली गई  और युवा सम्मलेन का आयोजन किया गया  |  युवा सम्मलेन को कई नेताओं ने सम्बोधित किया  | डॉ प्रभुराम चौधरी ,बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष अभिलाष पांडे और युवा बीजेपी नेता कार्तिकेय सिंह चौहान ने  कांग्रेस के 15 महीने के शासन और कांग्रेस की कथनी और करनी का पर्दाफाश अपने भाषणों से कर दिया | युवा नेता   कार्तिकेय सिंह  के भाषण में  उनके  पिता शिवराज सा आकर्षण था |  22 मिनट के भाषण में कार्तिकेय ने प्रदेश से लेकर देश तक से जुड़े अहम मुद्दों पर बहुत प्रभावी ढंग से अपनी बात रखी और बीजेपी के पक्ष में माहौल बना दिया |  भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिलाष पांडे ने अपने उद्बोधन में कांग्रेस सरकार को काला कौवा बताया | उन्होंने  कहा  कि कमलनाथ कहते हैं कि BJP  झूठ   बोलती  हैं  | जबकि कांग्रेस सरकार स्वयं ही अपने वचनों से मुकर जाती है  |  स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने युवा सम्मलेन में कहा कि बीजेपी का दृश्टिकोण विकासात्मक है | . मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नेतृत्व में पूरी बीजेपी एक है और हर कोई विकास के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को मजबूत करने का प्रयास कर रहा है  | डॉ प्रभुराम उपचुनाव में अपनी जीत को लेकट भी आश्वस्त नजर आये  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  23 September 2020

  self dependent

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकता   सिंगरौली में गरीब कल्याण पखवाड़े के अंतर्गत क्रेडिट कैम्प का आयोजन किया गया |  इस मौके पर महिला स्व-सहायता समूहो को 65 लाख रूपये का ऋण वितरित किया गया |  राज्य ग्रामीण आजिविका मिशन के तहत क्रेडिट कैंप के  जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन अटल सामुदायिक भवन बिलौजी में हुआ | समारोह के दौरान 65 महिला स्व-सहायता समूहो को 65 लाख रूपये का ऋण वितरित किया गया | इस मौके पर विधायक रामलल्लू वैश्य ने कहा कि प्रदेश सरकार की महिलाओं को  आत्मनिर्भर बनाना पहली प्राथमिकता है |  सरकार के द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर पात्र हितग्राहियो को लाभ प्रदान किया जा रहा है | आत्मनिर्भर बनाने के लिए  सब्जी की खेती ,बकरी पालन,मुर्गी पालन,सिलाई मशीन जैसे  विभिन्न कार्याे हेतु सहायता राशि बैंको द्वारा दी जा रही है | इस दौरान कलेक्टर राजीव रंजन मीणा ,जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी साकेत मालवीय मौजूद रहे |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  22 September 2020

 Assembly

अनुदान मांगे पारित,हंगामे के बीच विधेयक पास सीएम के भाषण के बाद विधानसभा स्थगित   मध्य प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में विधेयक पास होने के साथ मंत्री उषा ठाकुर के जयस को लेकर दिए बयान पर हंगामा हुआ  ...  इसके बाद नेता प्रतिपक्ष ने सीएम से कोरोना की स्थिति बताने के लिए कहा, सीएम ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति का ब्यौरा दिया और इसके बाद विधानसभा अनिश्चित काल के लिए स्थगित हो गई  |  एक दिन के विधानसभा सत्र की शुरुआत में दिवंगतों को श्रद्धांजलि देने के बाद पांच मिनट के लिए कार्यवाही स्थगित की गई |  इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री ने अध्यादेशों  को विधानसभा के पटल पर रखा | प्रोटेम स्पीकर द्वारा विधानसभा सदस्यता से त्याग पत्र दे चुके सदस्यों की सूचना सदन को दी गई |  अध्यक्ष ने सदन को सूचित किया कि वित्तमंत्री अनुपस्थित हैं, उनके कार्य संसदीय कार्य मंत्री संपादित करेंगे | धन विधेयक /विनियोग सदन में प्रस्तुत हुआ  |  मध्य प्रदेश विनियोग विधेयक 2020 पारित हुआ | संसदीय कार्य मंत्री ने समस्त विभागों की अनुदान मांगों एक साथ प्रस्ताव प्रस्तुत किया |  संसदीय कार्य मंत्री ने सर्वदलीय बैठक का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां इन बिंदुओं पर चर्चा हुई है |  सत्र शुरू होने से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान और नेता प्रतिपक्ष कमल नाथ ने सामयिक अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा से मुलाकात की |  इस बार कोरोना संक्रमण से बचाव के मापदंडों का पालन करने के लिए केवल 61 विधायकों के लिए सदन में बैठने के इंतजाम किए गए |  इनमें मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष सहित भाजपा के 32, कांग्रेस के 22 और बसपा के दो, सपा के एक व चारों निर्दलीय विधायकों के नाम से सीट का आवंटन किया गया | .विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले गाडरवारा से कांग्रेस विधायक सुनीता पटेल गांधी जी की प्रतिमा के पास धरने पर बैठ गईं | उन्होंने नरसिंहपुर के एडिशन एसपी राजेश तिवारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया | उनका आरोप है कि राजेश तिवारी अवैध शराब अवैध उत्खनन जुआ सट्टा चलाने वालों को संरक्षण देते हैं और उनका तबादला किया जाए  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  22 September 2020

 Narottam Mishra

कांग्रेस ने किसानो को कर्जमाफी के धोखे में रखा     गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कोरोना के बढ़ाते संक्रमण को लेकर कहा की  | लॉक डाउन इसका कोई स्थाई विकल्प नहीं है | लॉक डाउन के दुष्परिणाम सबने देखे हैं |  लॉक डाउन का मध्य प्रदेश में कोई विचार नहीं है  | सबको सावधानी के साथ रहना चाहिए |  नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा की | उन्होंने किसानो को कर्जमाफी के धोखे में रखा  |  गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा की मध्य प्रदेश  में  लॉक डाउन का कोई विचार नहीं है | सभी को सावधानी बरतते हुए कोरोना के साथ जीने की आदत डालनी चाहिए |  सावधान रहे सुरक्षित रहें | लॉक डाउन कोरोना का कोई हल नहीं है | और इसके दुष्परिणामों को सबने देखा है | कांग्रेस की कर्जमाफी को लेकर उन्होंने कहा की कमलनाथ ने किसानो को धोखे में रखा  और कर्ज माफ़ नहीं किया |  उसका नतीजा ये हुआ की किसानो को कर्ज मिल नहीं मिल पा रहा |  उन्होंने कहा कमलनाथ जब तक मुख्यमंत्री थे तब तक जनता के बीच गए नहीं  | अब चुनाव में जा रहे हैं तो जनता नहीं आ रही | कांग्रेस डर्टी पॉलिटिक्स का सहारा ले रही है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  22 September 2020

 Narottam Mishra

अब कोरोना के पेशेंट ज्यादा डर कम हो गया   गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा पहले कोरोना का डर ज्यादा था और पेशेंट कम  लेकिन अब कोरोना के पेशेंट ज्यादा हैं लेकिन डर कम हो गया | हमारे डॉक्टर इसके लिए बधाई के पात्र हैं | मिश्रा ने दतिया में कोविड आईसीयू  के उद्घाटन समारोह में ये बात कही |  दतिया में प्रदेश के ग्रह  एवं  जेल मंत्री  डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने  जिला अस्पताल में  नवीन कोविड आईसीयू  सेंटर  | आईसीयू चाइल्ड  मदर यूनिट का फीता काटकर उद्घटान किया | इस यूनिट की लागत 1करोड़ 76 लाख रुपये है | यहाँ दतिया जिले के अलावा भिंड  ,डबरा , शिवपुरी तथा झांसी से मरीज पहुंचने लगे  है  | ऐसी स्थिति में इस यूनिट की जिला अस्पताल को सख्त आवश्यकता थी |  अब इस यूनिट के बाद दतिया जिले के मरीजों को बाहर नहीं जाना होगा  .|  कोरोना मरीजों का दतिया में ही इलाज होगा | यहाँ नरोत्तम मिश्रा ने कहा  पहले कोरोना का डर ज्यादा था और पेशेंट कम  लेकिन अब कोरोना के पेशेंट ज्यादा हैं लेकिन डर कम हो गया | कोरोना में सावधानी बहुत जरुरी है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  21 September 2020

  Revealing blind murder

पिता की प्रताड़ना से तंग आकर की हत्या   छिंदवाड़ा में पुलिस ने  क़त्ल के एक मामले का  खुलासा करते हुए बताया की | पिता से नाराजगी के चलते  सौतेले पुत्र ने ही पिता की हत्या की थी |  परासिया के चांदामेटा थाने के  भाजीपनी गाँव मे कुछ दिन पहले एक व्यक्ति की हत्या हुई थी|  जिसका खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया की | सौतेला पुत्र  कई वर्षों से पिता के साथ रहता था |  उसने पिता से प्रताड़ित होकर गुस्से में  पिता की हत्या कर दी |  बताया जा रहा है की सौतेला  पुत्र होने के कारण पिता उसके  खाने में पानी डाल देता था  | उसे पीने के लिए पानी नहीं दिया जाता था | और उसे हमेशा परेशान किया जाता था |  जिससे तंग आकर उसने धारदार  हथियार से  पिता का गला रेत दिया  और फरार हो गया |  पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जे भेज दिया है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  21 September 2020

  Hemp farming

6 लाख से अधिक है गांजे की कीमत,आरोपी गिरफ्तार   सिंगरौली में खेती की आड़ में गांजे के पेड़ उगाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है | और गांजे के पेड़ को जब्त कर लिया है | जब्त किये गए गांजे की कीमत लगभग छह लाख बताई जा रही है |  मध्य प्रदेश - उत्तर प्रदेश  सीमा से लगे  टूल्ला पाथर गांव में खेती की आड़ में गाँजे के पेड़ उगाये गए थे |  सूचना मिलने पर पुलिस ने छापामार  कार्यवाई करते हुए आरोपी असमुद्दीन  को गिरफ्तार कर लिया | मोरवा थाना प्रभारी  ने बताया कि आरोपी  ने  अरहर और मक्का  की फसल के बीच गाँजे की खेती कर रखी थी | खेत से  हरे गाँजे के करीब 21 पेड़  जब्त किये गए हैं | इन पेड़ो की ऊंचाई करीब 6 फिट से लेकर 14 फिट तक थी | जब्त किए गए गाँजे का वजन लगभग 5 किलो है|  जिसकी अनुमानित कीमत बाजार में  6 लाख रुपये से ज्यादा मानी जा रही है |  पुलिस ने आरोपी के खिलाफ  एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया  है | आरोपी असमुद्दीन  उत्तरप्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है | जो की मध्यप्रदेश की सीमा में कई सालों से झोपड़ी बनाकर गांजे की खेती कर रहा था |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  21 September 2020

 AAG

लाखों  का  पिपरमिंट जलकर हुआ खाक   छतरपुर में पिपरमेंट के प्लांट के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई | जिससे लाखो रुपये के सामन जलकर खाक हो गया | बड़ी मुश्किल से दमकल अमला आग पर काबू कर पाया | रविवार तड़के कोतवाली थाने के सरानी  दरवाजे  के बाहर  पिपरमेंट   प्लांट के गोदाम में आग लगाने से लाखों के सामान के नुक्सान की आशंका जताई जा रही है | बताया जा रहा है  प्लांट में अचानक आग लग गई|  जिसके बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया | वहीं आग लगने की सूचना के बाद दमकल  ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया | आग इतनी भीषण थी की देखते ही देखते लाखों रूपये  का  पिपरमेंट जलकर खाक हो  गया | आग बुझाने के लिए गोदाम के शटर को तोडा गया | आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है |  स्थानीय लोगों   खुद आग बुझाने का प्रयास किया गया  |  जिसमें कुछ लोग मामूली रूप से झुलस भी गए |  दमकल की चार गाड़िया मौके पर पहुँची और आग पर काबू पाने का प्रयास करती रही जिसमे करीब पांच घंटे का समय लग गया और इतने में प्लांट में रखा 30 ड्रम पिपरमेंट जलकर खाक हो गया |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  21 September 2020

  Service week

दिव्यांगों को बाटे गए जरूरत का सामान   सिंगरौली में सेवा सप्ताह के मौके पर भाजपा ने दिव्यांगों को ट्राई साइकिल , व्हीलचेयर और  बैसाखी का वितरण किया | इस दौरान भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे  | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के जन्मदिन पर भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल  ने  | बैढ़न मंडल के  भकुआर  गांव में  विकलांग सोनू विश्वकर्मा को  ट्राई साइकिल दी  |  इसके साथ ही  कई दिव्यांगों को व्हीलचेयर ,  श्रवण  मशीन एवं बैसाखी भी दी गई  | भाजपा जिला अध्यक्ष ने बताया की पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा द्वारा  कई सामाजिक कार्य किये जा रहे हैं  | और आगे भी समाज हित में ऐसे ही कार्य किये जाएंगे  |  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  20 September 2020

 Kamal Nath

कांग्रेस नेता बंटी पटेल समेत 22 लोगों पर मामला दर्ज   पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गृह जिले छिंदवाड़ा में कांग्रेस नेताओ ने  एसडीएम के साथ अभद्रता और गुंडागर्दी करते हुए उनके चेहरे पर कालिख पोत दी |   किसान मजदूर संघर्ष जन आंदोलन के बहाने कांग्रेस नेताओ ने एसडीएम कार्यालय का घेराव किया  | और प्रशासनिक अधिकारीयों पर  पत्थरबाजी करते हुए चूड़ियां फेंकी  | अब प्रदेश की जनता कमलनाथ से पूछ रही है क्या यही है छिंदवाड़ा मॉडल जिसको पूरे प्रदेश में कमलनाथ लागू करना चाहते थे  |  बहरहाल पुलिस ने बंटी पटेल समेत बाइस लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है  |  पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का छिंदवाड़ा मॉडल गजब का  है |  यहाँ सरेआम कांग्रेस के लोग गुंडागर्दी करते हुए नजर आये  |  कांग्रेस के नेताओं ने किसान आंदोलन के बहाने  प्रशासनिक अधिकारीयों  के साथ अभद्र व्हवहार किया  | दरअसल पूर्व विधायक चौधरी गंभीर सिंह और कांग्रेस के युवा नेता बंटी पटेल के नेतृत्व में चौरई में एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन हुआ और जमकर  नारेबाजी की गई  |  इस दौरान बंटी पटेल ने एसडीएम सीपी पटेल के चेहरे पर कालिख पोत कर अपने इरादे और नियत दोनों बता दिए |  जवाबी कार्रवाई में प्रशासन ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया  |  लेकिन वह भी सही तरीके से नहीं हो पाया  | इसके बाद कार्यकर्ता बेकाबू हो गए और उन्होंने  पथराव किया  | यही नहीं  कोंग्रेसी प्रदर्शनकारियों  ने प्रशासन पर चूड़ियां भी फेंकी |  हालाँकि प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार को 9 सूत्रीय मांगो को लेकर ज्ञापन सौपा  और सरकार पर छिंदवाड़ा के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  20 September 2020

 Power cut

ग्रामीणों का कर्मचारियों पर बदसलूकी का आरोप   सिंगरौली में लोग  बजली कटौती और बिजली के बढे हुए बिल से परेशान हो चुके हैं | लोगों ने आरोप लगाया है की विद्युत् विभाग में शिकायतों के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं की जा रही  | उधर बदसलूकी और कार्य में बाधा डालने को लेकर  दोनों ओर से थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई है |  मोरवा के  स्थानीय लोगों का  आरोप है कि साइट कालेज से लेकर आसपास के एरिया में  कई  बार बिजली कटौती हो रही है |  लोगों ने इसकी शिकायत  शिकायत कनिष्ठ अभियंता  संदीप विश्वकर्मा से की  | लेकिन उन्होंने इनकी समस्या का समाधान नहीं किया  | लोगों का कहना  है की कॉरोनाकल में उनकी दुकाने और संस्थान लगातार बंद रहे |  फिर भी बढे हुए बिजली के बिल उनको थमा दिए गए |  लोगों का आरोप है कि जो सुविधा शुल्क देता है सिर्फ उसी की सुनवाई होती है | लेकिन यदि बिजली कटौती की  सूचना  दी जाती है तो कोई  सुधारने तक नहीं आता | ग्रामीणों ने बिजली कर्मचारियों पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए थाने  में मामला दर्ज कराया है | वहीँ बिजली विभाग ने भी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों पर मामला दर्ज कराया है|   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  20 September 2020

  Narottam Mishra

कांग्रेस की नीतियां किसान विरोधी रहीं कमलनाथ मुख्यमंत्री रहते नहीं गए जनता के बीच   गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के बेरोजगारी दिवस मनाने को लेकर कहा की |  कांग्रेस एक मात्र पार्टी है जिसने पंद्रह महीने की सरकार में एक भी रोजगार पैदा नहीं किया  | किसी एक व्यक्ति को रोजगार नहीं दिया |  तो बेरोजगार दिवस तो मनाएगी ही | उन्होंने कहा कांग्रेस की नीतियां किसान विरोधी रही जिससे बहोत से किसानो ने आत्महत्या की  | केंद्र  किसानो के हित में  कार्य कर रही है | उन्होंने उपचुनाव में प्रत्याशियों को लेकर एकबार फिर कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा की | कांग्रेस के पास लोगों की कमी है | इसलिए वे बाहर से प्रत्यशी ला रहे हैं |  गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा की  | कांग्रेस में प्रत्यशियों का टोटा है | इसलिए वे प्रत्याशी ढूढ़ रहे हैं |  कांग्रेस के प्रत्याशी आयातित हैं |  और जो आ रहे हैं उनकी भी  स्थिति कांग्रेस जैसी हो जाएगी |  कमलनाथ के दौरे को लेकर उन्होंने कहा की कामल नाथ दौरे पर आ रहे हैं ये अच्छी बात है | लेकिन जब मुख्यमंत्री थे तब क्यों नहीं आये |  उन्होंने बेरोजगारी को लेकर कहा की कमलनाथ ने पंद्रह महीने में एक भी रोजगार नहीं दिया  | इसलिए कांग्रेस बेरोजगार दिवस मना रही है |  देश में पहली कमलनाथ की ऐसी सरकार थी जिसने अपने पंद्रह महीने में एक भी वेकन्सी नहीं निकाली |  कांग्रेस पार्टी ने झूट  बोलने का कार्य  किया |  उन्होंने अपने घोषण पत्र के वादों को ही नहीं निभाया | कांग्रेस को किसान विरोधी बताते हुए नरोत्तम ने केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों की भी तारीफ की  | उन्होंने कहा कांग्रेस की नीतियों की वजह से किसानो ने आत्महत्या की |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 September 2020

 Service week

कलेक्टर कार्यालय में किया गया लाइव प्रसारण   होशंगाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर आंगनवाड़ी केंद्रों पर दुग्ध वितरण योजना का शुभारंभ किया गया  |  पीएम  नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा सरकार सेवा सप्ताह मना रही है |  जिसके तहत होशंगाबाद में  कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में पोषण  आहार   कार्यक्रम का आयोजन किया गया  | कार्यक्रम में सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया ,  विधायक सीताशरण शर्मा, सहित प्रशासनिक अमला, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं महिलाएं उपस्थित रही |  शिवराज सिंह चौहान द्वारा कुपोषण से संबंधित किताब का विमोचन किया गया  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 September 2020

 Unemployed day

बेरोजगार युवा सड़कों पर भटकने को मजबूर     सिंगरौली में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया  | कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की | नरेंद्र मोदी ने कहा था की दो करोड़ लोगों को रोजगार मिलेगा  |  लेकिन आज बेरोजागर युवाओं को नौकरी के लिए जगह जगह भटकना पड़  रहा है  |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वें जन्मदिवस पर  सिंगरौली में भी कांग्रेस ने इस दिन को बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया  |  युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने साइकिल  पर   शहर का भ्रमण किया  |  और रष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा | इस मौके पर  कांग्रेस  युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने कहा  कि प्रधानमंत्री ने  प्रतिवर्ष युवाओं को दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था |  लेकिन युवाओं को रोजगार नहीं दिया गया और वो जगह जगह भटकने को मजबूर है |  उन्होंने कहा भाजपा  के इशारे पर आज जिला प्रशासन ने कोविड-19  व धारा 144 का बहाना बनाकर हमको बीच में रोक दिया  |  जिससे वे  कलेक्ट्रेट मे  ज्ञापन नहीं दे सके  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 September 2020

 Eligibility slip distribution

मोदी आधुनिक भारत में भगवान विश्वकर्मा के पुत्र   विधायक रामेश्वर शर्मा ने  कहा कि गरीबो, बेसहारा, जरूरतमंद के लिए मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना किसी वरदान से कम नही है |  कोरोना संक्रमण की वजह से सब कुछ अस्त व्यस्त हो गया है  | परंतु इस संकट की घड़ी में जिस प्रकार केंद्र एवं प्रदेश सरकार पूरी ताकत के साथ पीड़ित मानवता की सेवा में जुटी है  | वह अद्भुत एवं अनुकरणीय है  |  प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने पीएम मोदी के जन्मदिन को लेकर कहा की |  मोदी आधुनिक भारत में भगवान विश्वकर्मा के पुत्र है | उन्होंने कहा मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के अंतर्गत "अन्न उत्सव" के माध्यम से प्रदेश के 37 लाख ऐसे हितग्राहियों को पात्रता पर्ची का वितरण किया गया  |  जिन्हें पूर्व में किसी अन्य योजना की पात्रता न होने की वजह से अनाज नही मिल पाता था  | संत नगर के दशहरा मैदान में आयोजित पात्रता पर्ची वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने कहा कि गांव ,गरीब किसान , युवाओं की चिंता करने वाले  प्रधानमंत्री मोदी ने देश के विकास के लिए जो योजनाएं बनायी है  वह अद्भुत है | मोदी के  न्यू इंडिया के संकल्प को सफल बनाने की दिशा में जिस तेजी से भारत अग्रसर है निश्चित रूप से अनुकरणीय है  | उन्होने कहा  शिवराज सिंह ने  प्रवासी एवं अप्रवासी मजदूरों की चिंता अपने परिवार के सदस्य की तरह की |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 September 2020

 Modi Birthday

70वे जन्मदिन पर 70 फ़ीट केक में 70 सौगातें   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्तरवें जन्मदिन को भाजपा सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है |  सिंधु सेना ने भोपाल में  मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताने के लिए सत्तर फ़ीट लम्बे केक पर पर राम मंदिर , 370 धारा , नागरिकता संशोधन बिल , और तीन तलाक लिखा  और  मोदी के लम्बी आयु की कामना की   सिन्धु सेना  द्वारा  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर लालघाटी पर 70 फिट लम्बा केक  काटा  गया  |  इस अवसर पर सिन्धु सेना के अध्यक्ष राकेश कुकरेजा ने कहा प्रधानमंत्री  मोदी  ने 6 साल में वो कर दिखाया है जो पिछले 70 सालों में नही हुआ |  उन्होंने कहा इन्ही सब 70 बड़ी सौगातों को जो की पीएम मोदी ने देश के लिए दी  | उनको केक में लिखकर बताया गया  |  इस अवसर पर मुस्लिम महिलाओं ने  तीन तलाक ख़त्म करने  के लिए  मोदी का  धन्यवाद किया |  उनकी लंबी आयु की कामना की  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 September 2020

 Bhupendra Singh

आंगनवाड़ियों में बच्चों को मिलेगा दूध    नगरी प्रशासन   मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा बीजेपी सरकार लगातार गरीबों के हित में काम कर रही है |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म उत्सव को मध्य प्रदेश सरकार  |  सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है |  नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने  होशंगाबाद  में   अन्न उत्सव कार्यक्रम  की शुरुआत की |  इस दौरान मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने जिले के 14851 परिवारों के  को राशन की पात्रता पर्ची दी  | इस योजना के तहत इन हितग्राहियों को प्रतिमाह 5 किलो अनाज 1 किलो आयोडीन नमक और डेढ़ लीटर केरोसिन मुफ्त दिया जाएगा  | मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार गरीबों के उत्थान के लिए लगातार प्रयास कर रही है |  जिन हितग्राहियों के पास कार्ड था लेकिन पर्ची नहीं थी इस तरह के हितग्राहियों को शासन की योजना से लाभान्वित करने के लिए   अन्न उत्सव के रूप में अन्नपूर्णा योजना की शुरुआत हुई | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 September 2020

 Narottam Mishra

गरीबों के कार्य पर कांग्रेस का हाजमा खराब हो जाता है कमलनाथ साइबेरियन पक्षी की तरह सिर्फ चुनाव में आते हैं   कमलनाथ लिखित में झूठ बोलने वाले मुख्यमंत्री है  | वे सायबेरियन पक्षी की तरह हैं  |  वे सिर्फ वोट मांगने जनता के बीच जाते हैं |  फिर कभी नहीं जाते  |   ये कहना है मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा का |  नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेता विवेक तन्खा के ट्वीट पर भी पलटवार करते हुए कहा की जब भी भाजपा गरीबों के लिए कार्य करती है | कांग्रेस के नेताओं का पेट खराब हो जाता है  | इनको डिहाइड्रेशन हो जाता है  |  गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेता विवेक तन्खा को आड़े हाथों लेते हुए कहा  की |  कांग्रेस कभी जनता के लिए काम करती नहीं है  | लेकिन अगर भजपा गरीबों के लिए कार्य करती है तो इनका हाजमा खराब हो जाता है |  कभी चुनाव आयोग का बहाना तो कभी ईवीएम मशीन का बहाना बनाया जाता है | ये सिर्फ बहाने बनाते हैं कभी जनता के बीच नहीं जाते | नरोत्तम ने पूर्व सीएम कमलनाथ को भी निशाने पर  लेते हुए कहा की कामल नाथ साइबेरियन पक्षी की तरह हैं  जो सिर्फ चुनाव में आते हैं | इन्होने ना तो किसानो का कर्ज माफ़ किया  , ना ही 15 महीने की सरकार में एक व्यक्ति को रोजगार उपलब्ध कराया  | 4 हजार बेरोजगारी भत्ते की बात कही थी वो भी नहीं  दिया |  कमलनाथ सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाले मुख्यमंत्री हैं |  झाम सिंह ढुरवे के एनकाउंटर को लेकर उन्होंने कहा मृत्यु किसी की भी हो दुखद है  |  इसकी जांच की जाएगी  | दोषियों को दण्ड दिया जाएगा  | इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 September 2020

 Gondwana Party Memorandum

भैया जी सरकार पर भी लगाए कई  आरोप   अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी  ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा और कहा कि उनकी मांगों पर कार्यवाही नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा  |  जुन्नारदेव विधानसभा के तामिया में अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी  5 सूत्रीय  मांगो को लेकर तामिया तहसीलदार को कलेक्टर के नाम ज्ञापन  सौंपा |  गोंडवाना छात्र यूनियन के जिला अध्यक्ष देवी रावेंद्र  भलावी ने कहा की  भैया जी सरकार पातालकोट आये थे |  वो आदिवासियो की संस्कृति  के साथ छेड़छाड़ कर रहे है  | उन्होंने  तामिया छेत्र में फसल की छति का मुआवजा दिलाने  | आदिवासियो की जमीन से कब्जा हटाने  |  वन भूमि का पट्टा दिलाने  | और   जुआ सट्टे को बंद करने  की मांग की है  | आदिवासी नेताओ ने कहा कि   यदि  प्रशासन इन  मांगों को लेकर ठोस कदम नही  उठता  है तो आदिवासी समाज उग्र आंदोलन  करेगा  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 September 2020

 Eligibility test

सीएम शिवराज से नहीं मिल पाने पर जताया रोष   टीकमगढ़ में दो साल से वर्ग एक और दो के चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों की अभी तक भर्ती नहीं हो पाई है | जिसको लेकर शिक्षक  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान को ज्ञापन सौपना चाहते थे  |  लेकिन  शिवराज  सिंह अपने व्यस्त चुनाव दौरे के कारण शिक्षकों से नहीं मिल पाए |  जिसके चलते शिक्षकों में काफी रोष है  | 2018 की शिक्षक भर्ती को लेकर चयनित शिक्षक संघ ने नियुक्तियों  की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की |  शिक्षकों का कहना है की वर्ग एक और दो की परीक्षा 2018 में ली गई थी  |  लेकिन दो साल बीत जाने के बाद भी अब तक शिक्षकों की भर्ती नहीं की गई है  |  कड़ी धूप में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से मिलने का इंतज़ार कर रहे शिक्षकों की आस तब टूट गई  | जब शिवराज टीकमगढ़ आये और शिक्षकों से उनकी मुलाकात नहीं होने दी गई | और  शिवराज पूर्व मुख्यमंत्री उमाभारती के साथ अपने चुनावी दौरे के लिए निकल गए | शिक्षकों का कहना है एक तो भर्ती नहीं आती , भर्ती आ भी जाती हैं तो उसका  रिजल्ट बड़ी मुश्किल से  आता है  | और अगर रिजल्ट आ भी गया तो भर्ती अटका दी जाती है | जिससे उनको काफी परेशानी  करना पड़ता है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 September 2020

 Youth unemployed day

मोदी का जन्मदिन बेरोजगार दिवस   कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को बेरोजगार दिवस के रूप में मनाएगी |  बीजेपी इस समय मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा सप्ताह मना रही है  | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  जन्मदिवस को भाजपा के लोग संकल्प दिवस के रूप में मना रहे हैं | उसके विरोध में इस दिन को कांग्रेस    बेरोजगार दिवस मनाएगी  | कांग्रेस पार्टी के शहर जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  प्रधानमंत्री बनने के बाद  कहा था कि हर वर्ष दो करोड़ युवा बेरोजगारों को नौकरी दी जाएगी  | लेकिन कुछ भी नहीं हुआ | प्रधानमंत्री की उपलब्धि यही रही है  कोल इंडिया को बेच रहे हैं उसका निजीकरण कर रहे हैं   |  जीएसटी से आम लोग परेशान हो रहे हैं  | नोटबंदी से लोग परेशान हो गए | बीएसएनएल का निजीकरण कर रहे हैं | रेलवे का निजीकरण कर रहे हैं  | कोल इंडिया में  50 वर्ष की उम्र व 30  वर्ष नौकरी का फार्मूला लागू कर रहे हैं | जो कि सही नहीं है |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 September 2020

 auction

नीलामी प्रकिया से आदिवासी नेता हुए नाराज   लखनादौन नगर परिषद में  नीलामी प्रक्रिया  में सोशल डिस्टेंस की खुले आम धज्जियां उड़ाई गई  | नीलामी की बोली सिवनी भाजपा विधायक ने लगवाई | जिससे  यहाँ के आदिवासी नेता नाराज हो गए  | उनका कहना है की आदिवासी नेताओं को ना बुलाकर भाजपा ने उनका अपमान किया है |  सिवनी जिले की आदिवासी बाहुल्य  लखनादौन नगर परिषद में निकट भविष्य में बनने वाली वाली 75 सटरों को लेकर आयोजित की गई नीलामी प्रक्रिया विवाद के घेरे में आ गई है .|  नगर परिषद लखनादौन में वर्तमान में  भाजपा से सिवनी विधायक दिनेश राय के भाई  जितेंद्र राय अध्यक्ष है|  किंतु अस्वस्थ होने के कारण वे इस नीलामी प्रक्रिया में भाग नही ले पाए  | और नीलामी का आयोजन  विधायक दिनेश राय द्वारा सम्पन्न कराया गया |  यहां तक कि बोली भी स्वयम विधायक द्वारा कराई गई  | यह बात  आदिवासी नेताओ को हजम नही हुई |  उनका कहना है की  नगर परिषद, लखनादौन विधानसभा के अंर्तगत आती है  | जहाँ से कांग्रेस विधायक योगेंद्र सिंह बाबा को ना बुलाकर आदिवासियों  का अपमान किया गया है | वहीं दूसरी और आदिवासी नेता राधेश्याम ककोडिया ने बोली की राशि को  लेकर भी सवाल खड़े किये |  बहरहाल इस मामले को लेकर सिवनी विधायक पूरी तरह से आस्वस्त दिखाई दिए |  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  12 September 2020

 Negligence

परिजनों का प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप   सिवनी में  एक युवती की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई  |  जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रंबंधन पर  इलाज में लापरवाही बरतने का   आरोप लगाया  | और जमकर हंगामा  किया  |   भले ही कायाकल्प के मामले में  सिवनी का अस्पताल प्रदेश में प्रथम आया हो  | परंतु यहां पर नर्स और डॉक्टरों की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है | जिसके चलते एक 20 वर्षीय युवती की जान चली गई  | दरअसल दिघोरी से 20 वर्षीय युवती अन्नपूर्णा सतनामी को  पेट दर्द की तकलीफ थी  | जिसके चलते उसे जिला चिकित्सालय अस्पताल में भर्ती करवाया गया था  |  अस्पताल में उसे भर्ती तो कर लिया मगर इलाज के नाम पर खानापूर्ति होती  रही  | परिजनों के  बार-बार डॉक्टरों से आग्रह करने के बावजूद भी  नर्सों  और  डाक्टरों ने उसका इलाज नहीं किया | जिसके कारण  युवती ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया | जिसके बाद परिजनों अस्पताल में जमकर हंगामा कर दिया  | सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  12 September 2020

 kamal patel

छोटे और सीमांत किसानो को होगा बड़ा फायदा   मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने  प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए फसल क्षेत्र की शर्त  | 100 हेक्टेयर के स्थान पर 50 हेक्टेयर करने के  निर्देश दिए हैं  | बताया जा रहा है क्षेत्र के निर्धारण बदलाव के इस फैसले के बाद छोटे किसानो को भी इसका लाभ मिल सकेगा  |  कृषि मंत्री कमल पटेल ने पटवारी हल्का स्तर पर  प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए | फसल क्षेत्र के  प्रावधान को 50 हेक्टेयर करने के निर्देश दिए है |   फसल बीमा योजना में क्षेत्र के निर्धारण  बदलाव से वनग्रामों के किसानों के साथ अन्य छोटे और सीमांत किसानों को बड़ा फायदा होगा ... अतिवृष्टि और बाढ़ से बर्बाद हुई खरीफ फसल में किसानों के हित को सुरक्षित रखते हुए यह निर्णय लिया गया है  | गौरतलब है की  अब तक राजस्व ग्राम और पटवारी हल्का स्तर पर 100 हेक्टेयर या उससे अधिक फसल क्षेत्रफल का चयन किया जाता था | जिसकी वजह से इस महत्वपूर्ण योजना में 100 हेक्टर से कम वाले क्षेत्र नहीं शामिल हो पाते  थे  | जबकि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का उद्देश्य सबसे वंचित वर्ग को योजना के माध्यम से अधिकतम लाभ पहुंचाना है |  कमल पटेल ने तत्काल वनग्रामों को निकटवर्ती राजस्व ग्रामों और पटवारी हल्का से संबंद्ध कर उन्हें बीमा लाभ से जोड़ा  | हालांकि समय कम रहने से इसका लाभ केवल दो जिलों सीहोर और हरदा के वनग्रामों को ही मिल सका  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  12 September 2020

  School opening memo

प्राइवेट स्कूल की तानाशाही से तंग आ चुके है लोग   छिंदवाड़ा में सीबीएसई पैटर्न पर शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल  खोले जाने की मांग को लेकर  पेरेंट्स एसोसिएशन  ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर  को ज्ञापन सौपा  |  बताया जा रहा है प्राइवेट स्कूलों की तानाशाही से तंग आकर एसोसिएशन ने यह कदम उठाया है  | एसोसिएशन ने इसके लिए सहयोग करने की बात कही है  | पेरेंट्स एसोशियेशन  ने सीबीएसई पैटर्न का कक्षा 1 से 12 तक  शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल  शुरू किये जाने की मांग की  | और कहा की इसके लिए वे शासन प्रशासन की  तन मन धन से सहयोग करेंगे  |  जिससे एक आदर्श स्कूल का निर्माण किया जा सके  | अभिभावकों का कहना है की प्राइवेट स्कूल द्वारा तानाशाही की जा रही है  |  पढाई के नाम पर मनमानी फीस वसूली जा रही है | जिससे आम जनता त्रस्त  हो गई है  |  गौरतलब है की मध्यप्रदेश में ट्यूशन फीस और अन्य मुद्दों को लेकर प्राइवेट स्कूल संचालकों और अभिभावकों के बीच  ठनी हुई है  | दोनों पीछे हटने को तैयार नही है |  अभिभावकों ने कहा की अब वे प्राइवेट स्कूल संचालकों के हाथ पैर नहीं जोड़ेंगे |  वे अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ाएंगे  | इसके लिए पैरेंट्स एसोसिएशन ने कलेक्टर सौरव कुमार सुमन , जिला शिक्षा अधिकारी से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 September 2020

 Negligence

डिलीवरी के बाद बच्चा बदल दिया गया   सतना जिला चिकित्सालय में  अस्पताल प्रबंधन  की  बड़ी लापरवाही देखने को मिली है  | अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला का बच्चा बदल दिया गया  | बताया जा रहा है की डिलीवरी कराने आयी महिला ने लड़के को जन्म दिया था  |  लेकिन अस्पताल की लापरवाही के चलते उन्हें लड़की दे दी गई | और कड़ी मशक्कत के बाद परिवार को उनका बच्चा मिल पाया | . सतना जिला अस्पताल में प्रबंधन की लापरवाही के चलते  कुशवाहा परिवार में जन्मे बच्चे को बदल दिया गया  |  जब परिवार ने इसकी शिकायत प्रबंधन से की तो उन्होंने पहले इससे इंकार कर दिया  | और फिर जब बच्चे के जन्म के बाद मोबाईल में ली गई तस्वीर दिखाई गई  |  तब वे बच्चा देने को राजी हुए | दरअसल कुशवाहा परिवार में महिला ने लड़के को जन्म दिया था |  लेकिन जन्म के बाद उनको लड़की दे दी गई थी | अस्पताल प्रशासन के जिम्मेदार अब इस घटना को मामूली बताकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं  | लेकिन अस्पताल की इस घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन पर कई सवाल खड़े हो गए हैं | और इनको शक की नजरों से देखा जा रहा  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 September 2020

  Multiple of corona era

रीवा पुलिस ने जागरूकता के लिए बनाई मूवी कोरोना की घटनाओ पर आधारित है फिल्म    रीवा पुलिस ने कोरोना महामारी  की गाइडलाइन एवं सावधानियों  से संबंधित एक फिल्म '''कोरोना काल की बहु''' बनाई है  |  जिसका पोस्टर  रिलीज किया जा चुका  है  |   इस फिल्म का मुख्य  उद्देश्य आमजन को कोरोना के प्रति जागरुक करना है  |  फिल्म 'कोरोना काल की बहू " आसपास हो रही कोरोना की घटनाओं पर आधारित है  | कोरोना महामारी का संक्रमण चरम पर है  | शासन-प्रशासन द्वारा लोगों को बार-बार एहतियात बरतने को कहा जा रहा है  | लेकिन लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे है  | इसके चलते महामारी तेजी से घर घर तक पहुँचती जा रही है  | सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क लगाना और साफ-सफाई इसके बचाव के मुख्य पहलू हैं  | कोरोना महामारी से बचाव को लेकर रीवा पुलिस प्रशासन द्वारा तैयार शाॅर्ट फिल्म ‘कोरोना कॉल की बहू’का पोस्टर  रिलीज हुआ है | रीवा पुलिस प्रशासन की ओर से बनाई गई इस फिल्म में एक नई नवेली बहू और उसके पति को केंद्र बिंदु बनाया गया है  | फिल्म के निर्माण का मकसद लोगों को जागरूक करने के साथ ही इस पर  जीत हासिल करना है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 September 2020

 Shivraj Singh

शिवराज : ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता बढ़ाई जाएगी मरीजों के लिए नहीं होने दी जाएगी ऑक्सीजन की कमी     महाराष्ट्र सरकार द्वारा  अन्य राज्यों के लिए ऑक्सीजन रोके जाने को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे से बात की   | और कहा की इस संकट काल में ऑक्सीजन सप्लाई नहीं रोकी जानी चाहिए  | उन्होंने कहा की ऑक्सीजन के लिए दूसरी व्यवस्थाएं  भी की जा रही  है  | उन्होंने प्रदेश के अंदर ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता बढाए जाने के साथ प्रदेश में ऑक्सीजन सप्लाई की कमी नहीं होने की बात कही  |  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना को लेकर समीक्षा बैठक की  | जिसमे उन्होंने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे से कोरोना काल में ऑक्सीजन सप्लाई नहीं रोके जाने का आग्रह किया  | उन्होंने बताया की महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश को 20 टन ऑक्सीजन सप्लाई की जा रही थी  ...  लेकिन वे ऑक्सीजन के लिए अन्य वैकल्पिक व्यवस्था कर रहे हैं | शिवराज सिंह  ने प्रदेश में ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता बढाए जाने के लिए भी कंपनियों को कहा है  | उन्होंने कहा की कोरोना का कोई  निश्चित समय नहीं है कब तक चलेगा  | इसलिए ऑक्सीजन क्षमता बढ़ाना जरूरी है | उन्होंने कहा की प्रदेश मंश  कोरोना कमांडिंग सेंटर को एक्टिव किया जा रहा है  |  जिसमे कोरोना से सम्बंधित पूरी व्यवस्थाएं रहेंगी  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 September 2020

 Bad rice distributed

बच्चों को दिया गया कीड़े वाला चावल      छतरपुर में बच्चों के स्वास्थ के साथ खिलवाड़ का मामला सामने आया है  | जहाँ बच्चो को कीड़े लगा और धूल से भरा चावल बांटा गया  | वहीं प्रशासन ने जांच के बाद दोषियों पर कार्यवाई की बात कही है |  मामला हरपालपुर के मवैया और रगौली का है | जहां बच्चो को एमडीएम के लिए शासकीय राशन दुकानों से स्कूलों में खाद्यान्न भेजा गया था  |  लेकिन उस खाद्यान्न चावल में कीड़े  पड़े हुए थे  | हद तो तब हो गई जब इस खराब चावल को स्कूल द्वारा बच्चो को भी बाट दिया गया  | जब यह खराब चावल बच्चो के अभिवाहको ने देखा तो इसकी मौखिक शिकायत स्कूल प्रबंधन से की  | स्कूल प्रबंधन ने  अपनी गलती का ठीकरा राशन दुकान पर फोड़ते हुए कहा कि यह खाद्यान्न उनके द्वारा भेजा गया है  | वही बच्चो का कहना है की इतना खराब चावल तो जानवर भी नही खाते जैसा उन्हें दिया गया है | अब प्रसाशनिक अधिकारी जांच के बाद दोषियो पर कार्यवाही की बात कह रहे हैं  |  लेकिन कहीं न कहीं  इस घटना ने प्रशासन की लापरवाही उजागर कर दी है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 September 2020

 Attack disclosure

गुमटी हटाए जाने से नाराज होकर किया था हमला   सीधी पुलिस ने तसीलदार लवलेश मिश्रा पर जानलेवा हमला करने वाले दो लेगों को गिरफ्तार कर लिया है  | हमलावरों में एक नाबालिग भी है  | हमलावर चाय की गुमटी हटाने  की बात से  तहसीलदार से  नाराज थे |  पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने कुसमी तहसीलदार  लवलेश मिश्रा के  ऊपर  हमले के मामले का खुलासा करते हुये बताया की  | चाय समोसे की गुमटी लगाने वाले  देवीदीन जायसवाल की गुमटी  पर  असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगता था  | जो की प्रभारी तहसीलदार लवलेश मिश्रा के  आवास के पास ही था  | जिस वजह से तहसीलदार ने दुकान हटाने की आरोपी को  हिदायत दी थी | जिससे नाराज होकर गुमटी संचालक ने एक नाबालिक के साथ मिलकर पीछे से कुल्हाड़ी से तहसीलदार पर प्राणघातक हमला किया  | इस पूरे मामले में कुल्हाड़ी सहित दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं |  गौरतलब है की हमले के बाद से ही तहसीलदार मिश्रा  का रीवा संजय गांधी में उपचार जारी है | जहां वे  जिंदगी   और मौत की जंग लड़ रहे हैं  | उनके स्वास्थ्य में किसी तरह से सुधार होने के असर नहीं दिख रहे है  |  तहसीलदार मिश्रा  कोमा में  है  | रीवा आईजी ने  मिश्रा के  परिजनों से मुलकात की है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 September 2020

  Bhupendra Singh

कांग्रेस के पास न नेतृत्व है न  कोई चेहरा   नगरी प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह  ने कहा उपचुनाव चुनाव एक तरफा है |  बीजेपी सभी 27 सीटों पर चुनाव जीतेगी  | कांग्रेस के पास न कोई प्रत्याशी है न कोई चेहरा | उसके पास नेंतृत्व तक का संकट है  |  नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा चुनाव में  मुकाबला  जब होता है  | जब सामने कोई हो  |  27 सीटों  पर कांग्रेस के पास प्रत्याशी नही है  कांग्रेस के पास कोई लोकप्रिय चेहरा नेतृत्व के लिए नहीं है  | उपचुनाव में के लिए कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है  | चुनाव एक तरफा है बीजेपी सभी 27 सीटों पर चुनाव जीतेगी |  ऐसे में 5 माह में  शिवराज  सिंह  ने जो काम किया है वह रिकॉर्ड है |  भूपेंद्र सिंह ने कहा कांग्रेस के उत्तर प्रदेश के 9 नेताओं ने सोनिया गांधी जी को पत्र लिखा है, की वो पुत्र मोह छोड़कर कांग्रेस के बारे में सोचे  | उन्होंने कहा जैसा हम लोगों को डायनासोर को इतिहास के पन्नों में देखना पड़ता है, उसी तरह कांग्रेस को भी इतिहास के पन्नों में देखना पड़ेगा  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 September 2020

 Molestation accused

घर मे घुसकर महिला से की थी छेड़छाड़   घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है | इस बदमाश ने छेड़छाड़ करने के बाद महिला को जाम से मारने की धमकी भी दी थी  | ये मामला सिवनी  के लखनादौन का है  |  लखनादौन में एक महिला के घर मे घुसकर छेड़खानी करने  वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया है |  इस बदमाश ने 23 अगस्त को महिला के वार्ड क्रमांक 9  स्थित घर में घुसकर छेड़छाड़ की थी  |  शिकायत दर्ज करते हुए महिला ने पुलिस को बताया था कि  विश्राम पटेल ने उसे  घर मे अकेला देख | बुरी नियत से छेड़छाड़  की  और पति   एवं परिवार के लोगो को बताने पर जान से मारने की धमकी  दी | महिला  की रिपोर्ट पर  आरोपी विश्राम पटेल की तलाश लखनादौन पुलिस द्वारा लगातार की जा रही थी  |  जो घटना के बाद से ही फरार था  | आरोपी के संदर्भ में मुखबिर से सूचना  मिलते ही  ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर आरोपी को धर दबोचा  और  आरोपी को  जेल  भिजवाया | एसडीओपी आरएन परतेती ने बताया कि यह आरोपी विश्राम पटेल  आदतन अपराधी है जिसके ऊपर  धनोरा में 11 एवं घंसौर में 16 मामले पहले से ही दर्ज  हैं  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 September 2020

 Fraud

सस्ती सीमेंट के बहाने लूटे थे 90 हजार रूपये   मैहर में पुलिस ने धोखाधड़ी कर पैसे ऐठने  वाले लोगों को गिरफ्तार कर लिया  | सस्ती सीमेंट बेचने के बहाने ये आरोपी लोगों से पैसे लेकर फरार हो जाते थे  |  जिसके बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर इनको धर दबोचा  |  अहिरगांव निवासी शुभम सिंह  ने बताया की  | अज्ञात व्यक्ति द्वारा उन्हें  फ़ोन कर  सस्ते रेट में सीमेंट देने के लिए  नादन टोला ढोला प्लांट के पास बुलाया गया  | जहाँ उनसे  नब्बे हजार रूपये ले लिए गए  | और पैसे लेकर ठग फरार हो गया  | जब उन्होंने उसे काल किया तो मोबाईल बंद आने लगा  | थाना प्रभारी ने अपराध को गंभीरता से लेते हुए तत्काल टीम बनाकर जांच के लिए रवाना किया  | साइवर सेल से मोबाइल लोकेशन और सीडीआर पता किया गया | जिस मोबाइल नंबर से बात की गई थी उस मोबाइल के IEMI नंबर की लोकेशन अमरपाटन में पाई गई | और मोबाइल लोकेशन के आधार पर तत्काल वहां टीम भेजी गई | पूछताछ पर आरोपी राजेश गुप्ता  ने अपने तीन और  सहयोगियों की जानकारी दी | जिस आधार पर सभी को तत्काल गिरिफ्तार कर लिया गया | साथ मे पैसे भी बरामद किये गये  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 September 2020

 Narendra Modi

प्रदेश उपाध्यक्ष बने दिनेश सिल्लन साहू   प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार-प्रसार अभियान  में दतिया के  दिनेश सिल्लन साहू को उपाध्यक्ष बनाया गया है | उनका कहना है जनकल्याणकारी योजनाओं को जनजन तक पहुँचाने के लिए वे पूरा प्रयास करेंगे  |  प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार-प्रसार अभियान के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह रघुवंशी एवं प्रदेश महामंत्री संगठन रामब्रजेश तिवारी ने दिनेश सिल्लन साहू उर्फ मोदी  को संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया  है |  सिल्लन साहू ने प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद संगठन के वरिष्ठजनों का  आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे   प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रहित में कार्य कर रहे है और उनकी सारी योजनाओं का लाभ गरीबों तक पहुंचे यही हमारी मंशा है और हम इसके लिए दृड संकल्पित है |  दिनेश सिल्लन साहू के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर संगठन के पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ता ने  उनका  स्वागत  किया |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 September 2020

 Illegal bag factory

अवैध कट्टे सहित दो लोग गिरफ्तार     छतरपुर पुलिस ने  देसी पिस्तौल बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है  | बताया जा रहा है कई दिनों से इस  फैक्ट्री में अवैध कट्टों के निर्माण करने की खबर आ रही थी | जिसके बाद पुलिस ने छापामार कार्यवाई की और फैक्ट्री से कट्टे बनाने का सामन जब्त कर लिया  | पुलिस पूछताछ में कांग्रेस पूर्व पार्षद के भाई का नाम सामने आया है  | पुलिस जांच कर रही है  |   अवैध कट्टे बनाने की  फैक्ट्री महाराजपुर  थाना के गौरारी हार के  खेत में बने घर पर  चल रही थी  | पुलिस को मुखबिर से सूचना लगी थी कि यहाँ अवैध फैक्ट्री में देसी पिस्तौल  बनाकर बेचने का काम किया जा रहा  | इसी सूचना पर जब पुलिस ने छापा मारा तो  | यहां  यूपी के महोबा का नंदराम विश्वकर्मा कट्टा बनाते मिला | पुलिस ने  कट्टा बनाने  के   सामान समेत दो तैयार बने कट्टे  जप्त कर लिए  |  इसके साथ ही फक्ट्री से अवैध  कारतूस भी बरामद किये गए हैं |  पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया  की  गढीमलेहरा में  काग्रेस पूवँ पार्षद का भाई मनोज  चौरसिया इन कट्टो को अपराधियों को बेचने का काम करता है  | इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनो गिरफ्तार किया है | अब पुलिस इन दोनो आरोपियों से पता लगाने की कोशिश कर रही है कि   | इन दोनो ने किन किन को अवैध कट्टे  बेचे है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 September 2020

 Teacher president honor

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान   टीकमगढ़ के  शिक्षक संजय जैन को शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया  |  इससे पहले संजय को राज्यपाल पुरस्कार  से भी सम्मानित किया जा चुका है |   बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले इसके लिए संजय दिन रात मेहनत करते हैं |  कहते हैं कि शिक्षक ही भविष्य का निर्माता होता है  |  उससे प्राप्त शिक्षा से  छात्र विभिन्न क्षेत्रों में नए-नए आयाम हासिल करते हैं |  राष्ट्रपति रमानाथ कोविंद ने शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षक संजय जैन को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया  |  यह सम्मान वेबिनार के माध्यम से दिया गया  | संजय जैन के द्वारा जो काम बच्चों और स्कूल के लिए किया गया है | वह अन्य शिक्षकों के लिए एक उदाहरण है कि हम भी बच्चों के लिए एक आदर्श शिक्षक बने |  उन्होंने अपनी मेहनत ,लगन, ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करते हुए  | पूरे मध्यप्रदेश में प्राथमिक पाठशाला डोडा का नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज कराया  |  | गौरतलब है की शिक्षक दिवस पर मध्य प्रदेश से 2 शिक्षकों को राष्ट्रपति सम्मान  से सम्मानित किया गया है | संजय जैन को  पूर्व में भी  राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है |  संजय जैन ने बताया की उनका उद्देश्य  है बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा मिलनी चाहिए  |  जरूरी नहीं कि हमारे पास भौतिक सुविधाएं हो |  शिक्षक चाहे तो बच्चों को अपने आसपास होने वाली घटनाएं और परिस्थितियों से भी शिक्षित कर सकता है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 September 2020

 VD Sharma

नवनियुक्त भाजपा महामंत्री भगवानदास का हुआ स्वागत   संत हिरदाराम नगर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा  और  महामंत्री भगवानदास सबनानी ने संत हिरदाराम की कुटिया में पहुंचकर उनकी समाधि पर  माथा टेका  | इस मौके पर वीडी शर्मा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने शाल श्रीफल देकर सम्मान किया  |  भाजपा  प्रदेश अध्यक्ष  वीडी शर्मा और  नव नियुक्त महामंत्री भगवानदास सबनानी ने संत हिरदाराम  जी की समाधि पर माथा टेका  | और  संत जी के शिष्य सिद्ध भाऊ से आशीर्वाद लिया  |  इस मौके पर बीडी शर्मा एवं  भगवानदास सबनानी का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया  | भाजपा प्रदेश महामंत्री नियुक्त होने पर भगवानदास सबनानी का सिंधी मेला समिति एवं भारतीय सिंधु सभा के कार्यकर्ताओं द्वारा  स्वागत किया गया  |  इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 September 2020

 Killer husband

पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल   सिंगरौली में अंधी हत्या  का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया की  |  आरोपी पति  ने ही चरित्र संदेह के चलते पत्नी की हत्या की थी  | और फरार हो गया था |  पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है  |  बैढ़न कोतवाली पुलिस ने  ग्राम बसौड़ा में घटित विट्टी केवट की हत्या के आरोपी पति  गिरफ्तार कर लिया है  | पुलिस की  पूछताछ पर आरोपी ने खुलासा किया कि तंत्र मंत्र नहीं  बल्कि चरित्र संदेह के कारण उसने अपनी पत्नी की हत्या की थी | आरोपी बृजेश  केवट ने बताया कि उसके पत्नी का करीब 3 वर्ष पूर्व से भगवानदास शाह नामक व्यक्ति  के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था | जिसे आरोपी ने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था  | उसने भगवानदास शाह को कई बार पत्नी से दूर रहने के लिए कहा |  लेकिन  वह आदत से बाज नहीं आया  | जिसे लेकर उसका पत्नी के साथ आए दिन विवाद होता रहता था | जिससे तंग आकर आरोपी बृजेश केवट ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या कर दी थी  |                                      

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 September 2020

 Illegal sand

तहसीलदार पटवारी के साथ मारपीट   छतरपुर में रेत माफियाओं के हौसले लगातार बुलंद है   | इन माफियाओं को न तो कानून का डर है ना ही प्रशासन का  | अलीपुरा में रेत माफियाओं को रोकने पर  माफियाओं ने तहसीलदार  से अभद्रता की और पटवारियों के साथ जमकर मारपीट की |  जिससे उनको गंभीर चोटें आई हैं  |  छतरपुर में रेत माफिया अधिकारियों और कर्मचारियों को अपना निशाना बना रहे हैं  | ताजा मामला अलीपुरा थाना क्षेत्र का है  | जहां पर देर रात तहसीलदार और उनकी टीम शासकीय कार्य कर वापस लौट रही थी  |  तभी सामने से आ रहे अवैध रेत लिए ट्रैक्टर ट्रॉली को उन्होंने रोका  | और जब वह उसे थाने ले जाने लगे | तभी ट्रैक्टर के ड्राइवर ने रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट दी  | जिससे तहसीलदार के ड्राइवर के पैर में गंभीर चोटें आई  |  वहीँ आधा दर्जन रेत माफियाओ ने  पहुंचकर तहसीलदार वीपी सिंह से अभद्रता करते हुए  | उनके ड्राइवर और पटवारी के साथ जमकर मारपीट कर दी  | जिसके बाद पूरी घटना की जानकारी तहसीलदार ने अलीपुरा थाने को दी  | मौके पर पहुंची पुलिस ने अवैध रेत से भरे टैक्टर ट्रॉली को जप्त कर लिया है | और आरोपियों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 September 2020

 Deshraj Pateria

पटेरिया  ने बुंदेली लोकगीतों को जन-जन तक पहुंचाया   बुंदेली लोकगीत गायक देशराज पटेरिया का  दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है |  वे 67 वर्ष के थे  | पटेरिया को बुंदेलखंड  लोक गायकी के क्षेत्र में लोकगीत सम्राट के रूप में जाना जाता  था  |  उनके निधन से बुंदेलखंड  ने एक महान लोकगीत गायक खो दिया है |  बुंदेलखंड की आवाज माने जाने वाले लोकगीत गायक देशराज पटेरिया की आवाज पर विराम लग गया है  | पटेरिया का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है | लोकगीत गायक पंडित देशराज पटेरिया का जन्म 25 जुलाई 1953 में छतरपुर जिले की तिंदनी गांव में हुआ था | हायर सेकेंडरी पास करने के बाद इन्होंने प्रयाग संगीत समिति से संगीत में प्रभाकर की डिग्री हासिल की |  इसी बीच पटेरिया की नौकरी स्वास्थ्य विभाग में लग गई |  लेकिन इनका मन बुंदेली लोकगीत गाने में ज्यादा रहता था   | इसी कारण वह दिन में नौकरी करते थे और रात में बुंदेली लोकगीतों में भाग लेते थे |   वर्ष 1972 में उन्होंने मंचों से लोकगीत गाना शुरू  किया  | बुंदेलखंड में फिल्मी गीतों की जगह बुंदेली गीत बजने लगे या कहें देशराज पटेरिया के लोकगीतों के जादू हर बुंदेलखंड वासी की जुबां  पर दिखने लगा। इसके बाद उन्होंने बुंदेलखंड के आल्हा हरदौल  | ओरछा इतिहास के साथ-साथ रामायण से जुड़े हास्य, श्रृंगार संवाद से जुड़े संवाद के भी लोकगीत गाए हैं  | बुंदेलखंड में आज उनके नाम सबसे ज्यादा लोकगीत गाने कार्यक्रम है  |  पटेरिया अभी तक 10000 से ज्यादा लोक गीत गा चुके हैं | बुंदेली फोक के लिए चर्चित पंडित   पटेरिया फिल्मी गायक मुकेश को अपना आदर्श मानते थे  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 September 2020

 Digvijay Picket

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को दौड़ाया कई लोग गिरफ्तार   भोपाल में बेरोजगारों ने रोशनपुरा चौराहे पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया | इस प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी बेरोजगारों की हौंसला अफजाई करने पहुंचे | पुलिस ने इन बिना इजाजत प्रदर्शन कर रहे बेरोजगारों पर हल्का बल प्रयोग कर खदेड़ा और कुछ लोगों को को गिरफ्तार कर लिया   बेरोजगारी से तंग आ चुके लड़के लड़कियों ने रोशनपुरा चौराहे पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया | इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा भी प्रदर्शनकारियों के समर्थन में पहुंचे | पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने सभी की हौंसला अफजाई की और वहां से चले गए  | पुलिस ने इस प्रदर्शन को अवैध घोषित कर इन लोगों से जाने के लिए कहा  |  लेकिन जब प्रदर्शनकारी नहीं माने तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर इन लोगों को खदेड़ा |  ये  बेरोजगार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर बैठ गए थे |  चक्का जाम करते हुए इन युवाओं ने सरकार से रोजगार दिए जाने की मांग की | प्रदर्शन की अनुमति नहीं होने के कारण पुलिस ने सख्ती करते हुए 50 से अधिक लड़के लड़कियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई  की  |  मौके पर काफी देर तक  हंगामा चलता  रहा है | टीटी नगर सीएसपी उमेश तिवारी ने बताया कि अब तक 50 से अधिक प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है |  प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि  उन पर जानबूझकर लाठीचार्ज किया  गया  | जबकि  प्रदर्शन की जानकारी पहले से ही पुलिस प्रशासन को दे दी गई थी |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 September 2020

  Bhupendra Singh

कमलनाथ प्रदेश की जनता से इसके लिए माफ़ी मांगे   जानवरों को दिए जाने वाले चावल को इंसानों को बांटे जाने के लिए कमलनाथ सरकार दोषी है  | यह कहना है नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र  सिंह का | उन्होंने कहा चावल की EOW जांच  कर रहा है और इस मामले की सभी सच्चाई सामने आएगी  |  चावल के मसले पर नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा निश्चित रूप से यह बहुत ही गंभीर विषय है | इंटेलीजेंस के द्वारा तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ जी को यह अवगत कराया गया था कि प्रदेश में बड़ी मात्रा में बिहार से और अन्य स्थानों से घटिया चावल आ रहा है और उसके बदले में अच्छा चावल यहां से भेजा जा रहा है | यह बात उस समय के मुख्यमंत्री को सोचना चाहिये थी परंतु उस समय कोई कार्यवाही नहीं की गई कोई ध्यान नहीं दिया गया और उसके कारण यह घटिया चावल जनता तक पहुंचा और इसलिए पूरी तरह से कमलनाथ सरकार की लापरवाही या मिलीभगत थी |  जिस कारण ये चावल प्रदेश की गरीब जनता तक पहुचा |  इसमें सीधे तौर पर  कमलनाथ  इसके लिए जिम्मेदार हैं |  यहां वहां की बात करने से वह जिम्मेदारी से बच नहीं सकते इसलिए  कमलनाथ   ओर कांग्रेस पार्टी को प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए  | उन्होंने कहा EOW  ीा मामले की जाँच कर रही है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 September 2020

 Travel from scooty

झारखंड से दम्पति पहुंचे ग्वालियर   आप में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो परेशानियां भी आपके सामने शून्य हो जाती  हैं.|  कुछ ऐसा ही कर दिखाया है झारखंड के रहने वाले धनंजय माझी ने.| जिन्होंने अपनी पत्नी सोनी को एग्जाम दिलाने के लिए झारखंड से ग्वालियर तक का सफर स्कूटी से तय किया |  झारखंड के रहने वाले धनंजय माझी की पत्नी सोनी डीएड में सेकंड ईयर की छात्रा हैं| कोरोना की वजह से बस की सुविधा फिलहाल बंद, फ्लाइट का किराया ज्यादा था |  जबकि ट्रेन कैंसिल हो गई|  लिहाजा धनंजय ने अपनी सात माह की गर्भवती पत्नी को स्कूटी से ही ग्वालियर तक लेकर पहुंचाने का फैसला किया |  और स्कूटी से उन्होंने करीब 1150 किलोमीटर का सफर तय किया |  धनंजय ने बताया कि, वो गुजरात में कुक का काम करते थे | लेकिन लॉकडाउन के चलते उनकी नौकरी चली गई. तब से ही वो घर पर है |  जब पत्नी सोनी की परीक्षा की डेट आई, तो उन्होंने ग्वालियर बस से आने की सोची. बस वालों से संपर्क किया, तो पता चला कि एक व्यक्ति का किराया 15 हजार रुपए लगेगा |  लेकिन उनकी माली हालत ऐसी नहीं थी कि वो बस से यात्रा कर सकते. उन्होंने ट्रेन का टिकट बुक कराया, लेकिन ऐन वक्त पर ट्रेन भी कैंसिल हो गई | धनजय ने बताया कि पत्नी की जिद थी कि वे एग्जाम देंगी और आने वाले समय में शिक्षक बनेंगी |   इस जिद को पूरा करने के लिए धनंजय ने भी उसे स्कूटी से ग्वालियर पहुंचाने की सोची. | लेकिन आर्थिक स्थिति अभी भी आड़े आ रही थी | रास्ते के लिए पेट्रोल और खाने की व्यवस्था के लिए पत्नी ने अपने गहने गिरवी रख दिए और अब वे ग्वालियर आ पहुंचे हैं |  जहां वे किराए पर रहेंगे. धनंजय की इस हिम्मत और अपनी पत्नी के सपने को पूरा करने के लिए उनकी लगन और मेहनत की जमकर तारीफ हो रही है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 September 2020

 Narottam Mishra

किसान के घर जाने के बजाय ट्वीट में लगी कांग्रेस कांग्रेस भय और भ्रम फैलाने वाली पार्टी   गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सीहोर में किसान आत्महत्या मामले में कांग्रेस के बयान को लेकर पलटवार करते हुए कहा की  |  कांग्रेस घड़ियाली आंसू बहा रही है  | कांग्रेस का कोई भी नेता वहां किसी से मिलने नहीं गया | .ये  सिर्फ ट्वीट करते हैं  | वास्तविकता को नहीं जानते  | उन्होंने कहा कांग्रेस ने  हमेशा से भ्रम और भय फैलाने की  राजनीती की है |  किसान आत्महत्या मामले में कांग्रेस के ट्वीट को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने निशाना साधा और कहा की  .| ये मार्मिक और दुखद प्रसंग है  |  इसमें ट्वीट करने के बजाय जाना चाहिए  और वास्तविकता जाननी चाहिए  | किसान के घर एक भी कांग्रेस का नेता नहीं गया  | नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा की  |  कांग्रेस ने हमेशा भय और भ्रम फैलाने की राजनीती की है  | उन्होंने कहा भ्र्म और भय के बीच का नाम ही   कांग्रेस  है |  पब जी गेम के बैन होने के फैसले का नरोत्तम मिश्रा ने स्वागत किया और कहा की यह केंद्र का फैसल है जो की सही है |  इसमें बहोत सारी घटनाये हो रही थी  | चावल खरीदी में कांग्रेस  के आरोपों को नकारते हुए उन्होंने कहा की  |  चावल खरीदी  पिछली कांग्रेस की सरकार में हुई थी  | हमने तो इसमें संज्ञान लेते हुए कार्यवाई की  है | और ये इल्जाम हम पर ही लगा रहे हैं  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 September 2020

 HATYA

आरोपी कई बार जानवरों की दे चुका है बलि   अंधविश्वास के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी  और फरार हो गया | इससे पहले भी यह व्यक्ति कई बार पूजा पाठ के नाम पर अपने घर में जानवरों की बलि देता रहा है | .ये मामला सिंगरौली का है  |  सिंगरौली जिले के कोतवाली थाने के  बसौड़ा ग्राम निवासी बृजेश केवट  ने अंधविश्वास  के चक्कर में अपने पत्नी की हत्या कर दी  | आरोपी बृजेश केवट ने  अपनी पत्नी को बेरहमी से कई टुकड़ों में काट डाला  | जिसने भी ये दृश्य देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए  | आरोपी बीती  रात में जब वारदात कर रहा था तब उसके पुत्र बीच-बचाव करने लगे | आरोपी ने अपने पुत्रों को  भी धमका कर भगा दिया  | और आरोपी घटना को अंजाम देकर  फरार हो गया  .| आरोपी ने  तंत्र-मंत्र के चक्कर में  घर के अंदर ही एक चौरा बना रखा था  | वह जानवरों को कई बार बलि चढ़ा चुका था  | बताया जा रहा है कुछ दिन पूर्व आरोपी  ने बकरी की  बली चढ़ा रहा था  तब  आरोपी  का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था  | कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जैसे ही जानकारी हुई पुलिस अधीक्षक | सहित पूरी टीम   घटनास्थल पर  पहुंची  | उन्होंने बताया कि  जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा |                             

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 September 2020

 BJP factionalism

प्रजापति:शिकायत सीएम से करनी चाहिए थी खटीक :  सांसद  केंद्र का प्रतिनधि  होता है शीलेन्द्र : सांसद से उनकी कोई नाराजगी नही   छतरपुर मे बीजेपी की गुटबाजी एक बार फिर देखने को मिली .| जहाँ सांसद वीरेंद्र खटीक ने कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह की कार्यशैली से नाराज होकर  पीएम मोदी से शिकायत की  | तो वहीं भाजपा  विधायक राजेश प्रजापति ने कहा की यदि सांसद को कलेक्टर से शिकायत थी तो मध्य प्रदेश के सीएम से करनी चाहिए थी  |  छतरपुर में  बीजेपी के नेताओं में गुटबाजी सामने आई है |  ताजा मामले में  बीजेपी के टीकमगढ़ सासद वीरेन्द्र खटीक  और बीजेपी विधायक राजेश प्रजापति आमने सामने आ गए | पी एम मोदी से  कलेक्टर की कार्यशैली से नाराज होकर शिकायत करने पर | अब बीजेपी मे दो फाड़ हो गये है | जिले के एकलौते बीजेपी विधायक राजेश प्रजापति ने  सांसद  पर आरोप लगाते हुए कहा की  | यदि  सांसद को कलेक्टर के खिलाफ किसी तरह की शिकायत थी  |  तो उन्हे एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान या फिर संगठन से शिकायत करने थी  | पी एम मोदी तक इस बारे मे शिकायत नही करनी  चाहिए थी  |  वही विधायक द्वारा कलेक्टर की शिकायत पर सवाल उठाने पर सांसद  का कहना था कि | सासद केन्द्र का प्रतिनिधि होता है | और विधायक राज्य का  | इसलिए उन्होंने  केन्द्र से शिकायत की  |  बीजेपी  सांसद द्वारा कलेक्टर से नाराजगी की बात पर कलेक्टर ने कहा कि  | सांसद से उनकी कोई नाराजगी नही है | उन्होने कहा अभी उनके बीच  खुलकल बात हो रही है  | गौरतलब है पिछले दिनो केन्द्र  की योजनाओ की मोनिटरिंग की बैठक में  |  सांसद के पहुंचने के बाद कलेक्टर द्वारा जल्दी बैठक से चले जाने की शिकायत  सांसद ने पी एम मोदी से की थी |  जिसको पीएमओ ने गंभीरता से लेते हुये कलेक्टर की इस शैली पर नाराजगी  जताते हुये राज्य सरकार को पत्र लिखा था  | इस मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भी कलेक्टर के व्यवहार पर नाराजगी जाहिर की है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 September 2020

 Jailer and Honeytrap

हनीट्रैप मामले में इंदौर जिला जेल में भी जांच शुरू   इंदौर में जेलर के साथ हनीट्रैप की  मास्टर माइंड श्वेता जैन के फोटो वायरल होने के मामले में  डीआईजी संजय पांडे ने जिला जेल पर जांच शुरू की  |  इस दौरान  जेल में तलाशी अभियान भी चला  |  इसके पहले हनीट्रैप मामले की मुख्य आरोपी श्वेता विजय जैन के साथ जिला जेल के जेलर केके कुलश्रेष्ठ के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया था  |  जेलर के साथ हनी ट्रैप की मास्टर माइंड माने जाने वाली श्वेता जैन का फोटो वायरल होने के बाद   | बैरकों की तलाशी ली गई  | कुछ बैरकों से सौंदर्य प्रसाधन और खाने की सामग्री मिली  |  पिछले साल हनीट्रैप मामला उजागर होने के बाद गिरफ्तार की गई सभी आरोपी  महिलाएं जिला जेल में बंद हैं  | इन्हें महिला बैरक में रखा गया है  |   वायरल हुए कछ फोटो में श्वेता विजय जैन खड़ी है और कुर्सी पर बैठे कुलश्रेष्ठ उससे बात कर रहे हैं  .|  जेल मेन्युअल के अनुसार कोई भी पुरुष अधिकारी महिला बंदी से किसी महिला कर्मचारी  की अनुपस्थिति में चर्चा नहीं कर सकता  | वायरल फोटो महिला बैरक का है |   इधर, डीआइजी पांडे ने कुलश्रेष्ठ से बात की है  | डीआइजी ने मीडिया को बताया कि जिला जेल में कोरोना मरीजों की संख्या अचानक बढ़ने के कारण वे जांच के लिए आए  |  साथ ही फोटो वायरल मामले की भी जांच कर रहे हैं |  जेलर कुलश्रेष्ठ ने वायरल फोटो को खुद के खिलाफ साजिश बताया |  उन्होंने कहा कि वे एकांत में बातचीत नहीं कर रहे थे  |  खुले स्थान पर नियमानुसार ही बात कर रहे थे  |  साजिश के तहत जेल के भीतर ही किसी कर्मचारी ने इस तरह के फोटो वायरल किए हैं  | कुलश्रेष्ठ पहले भी विवाद में रहे हैं  | कुछ दिन पूर्व भूमाफिया चंपू अजमेरा के साथ मारपीट में भी उनकी भूमिका सामने आई थी  | इससे पहले   अदिति चतुर्वेदी ने हनीट्रैप से जुड़ी आरोपियों के लिए पेरोल संबधी फ़ाइल चला दी थी  | जब मामले ने तूल पकड़ा   तो अदिति का तबादला  कर  मामले को कर  रफा-दफा कर दिया गया था | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 September 2020

 Ax attack

गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया   सीधी में कानून व्यवस्था किस तरह डगमगाई हुई है  इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है की  |  कुसमी में पदस्थ तहसीलदार लवलेश मिश्रा के ऊपर कुछ अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया  |  जिससे उनको गंभीर चोटें आई  |   हालत गंभीर होने के कारण उनको रीवा जिला अस्पताल रेफर किया गया है  |  सीधी में आपराधिक घटनाएं बढाती जा रही हैं  .| अपराधी इतने बेख़ौफ़ हैं की उनको अब पुलिस का भी डर  नहीं रहा  |  आदिवासी ब्लॉक कुसमी मे पदस्थ प्रभारी  तहसीलदार लवलेश मिश्रा पर  कुछ अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया  |  बताया जा रहा मिश्रा जब अपने  शासकीय आवास के सामने शाम के वक्त घूम रहे थे |  तभी अज्ञात हमलावरो ने  कुल्हाड़ी से उनके  ऊपर हमला किया  |  जिससे उनको गंभीर चोटें आई  | हमले के बाद   कर्मचारियों द्वारा  उन्हें  प्राथमिक इलाज  के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे भर्ती  कराया  गया था  |  घटना की जानकारी लगते ही सीधी कलेक्टर और  पुलिस अधीक्षक  | मिश्रा से मिलने पहुंचे | जिसके बाद हालत नाजुक होने के कारण  उन्हें जिला अस्पताल रीवा रेफर किया गया  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 September 2020

 Narottam Mishra

गांधी नीति और संविधान नहीं कांग्रेस खतरे में है कांग्रेस के 15 महीने की सरकार में कोई उपलब्धि नहीं   गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी के जीडीपी वाले बयान को लेकर राहुल पर तंज कसा और कहा की  |  राहुल गांधी का देश  के ऊपर उंगली उठाना और कमजोर बताना आदत हो गई है | जीडीपी सिर्फ भारत की नहीं कई देशो की कम हुई है  | उन्होंने कहा इस मंदी  के दौर में भी मध्यप्रदेश और केंद्र की सरकार ने किसी गरीब को भूखा नहीं सोने दिया  | लॉक डाउन के दौरान सभी गरीबों की  सरकार ने खाने की व्यवस्था की  | नरोत्तम मिश्रा  ने कमलनाथ के संविधान को खतरा बताने वाले बयान को लेकर कहा की  | संविधान और गाँधी नीति को खतरा नहीं बल्कि कांग्रेस को खतरा है  |  कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने निशाना साधते हुए कहा की  | राहुल गांधी ने हमेशा भारत को कमजोर बताया है | और अब ये उनका स्वभाव हो गया है | इस मंदी में सिर्फ भारत नहीं सभी देशों की जीडीपी गिरी है  | उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा की राहुल अपने नाना के घर  इटली को ही देख लेते तो उनको पता चल जाता  | उन्होंने कहा मंदी के दौर में भी सरकार ने जनता की सहायता की  | नरोत्तम मिश्रा  ने कमलनाथ पर तंज कस्ते हुए कहा की कमलनाथ और कांग्रेस पार्टी बाढ़ में तो किसानो के बीच गए ही नहीं  | उनके नेता पानी निकलने के बाद   भी नहीं गए  |  कम से कम अब उन्हें उनके बीच जाना चाहिए  | कांग्रेस के पास चुनाव में अपनी उपलब्धि बताने को तो है नहीं  | क्यूंकि जनता ने कांग्रेस के 15 माह की सरकार को देख लिया है  | इसलिए वे अब भाजपा की ही बुराई बताकर चुनाव लड़ेंगे |  उन्होंने कहा संविधान और गांधी नीति खतरे में नहीं बल्कि कांग्रेस का अस्तित्वा खतरे में है | इसलिए ये परेशान हैं |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  2 September 2020

  Wine smuggler

जंगल के रास्ते से शराब की तस्करी   सिंगरौली जिले के मोरवा इलाके में लॉकडाउन के दौरान भारी मात्रा में उत्तर प्रदेश से लाखों रुपए की शराब तस्करी कर क्षेत्र में सस्ते दामों पर  शराब  बेचने वाले गुप्ता बंधु उर्फ मद्रासी बंधुओं को मोरवा पुलिस ने धर दबोचा  और इनसे शराब जप्त की है |  मोरवा  पुलिस को खबर मिली की कुछ लोग जंगल के रास्ते  यूपी से तस्करी कर  शराब लाते हैं और एमपी में  बेचते हैं  | पुलिस ने इन तस्करों को झिंगुरदा के समीप धर दबोचा  | यह लोग लाकडाउन से ही चोरी छुपे उत्तरप्रदेश से शराब लाकर मोरवा के बाजार सहित आस-पास  के इलाके में बेचा करते थे  | दोनो भाई एक साथ बड़ी मात्रा में  शराब लाकर अपने निश्चित ग्राहको को दिया करते थे, इसीलिये ये पकड़ में नही आ रहे थे  |  मुखबिर की सूचना पर दोनो भाईयो द्वारा बड़ी मात्रा में शराब लाने   पर घेराबंदी कर पकडा गया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  2 September 2020

 Legislator inspection

विधायक ने कहा कीचड़ के लिए लोग जिम्मेदार   सरकारी अनदेखी से नाराज ग्रामीणों ने विधायक को कीचड़ में चलने को मजबूर कर दिया | जिसके बाद विधायक ने कीचड़ और गंदगी के लिए लोगों को ही दोषी ठहरा दिया  | छतरपुर जिले की चंदला विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक ने अपनी विधानसभा के ग्राम टिकरी का निरीक्षण किया तो गांव  वालों ने अपने विधायक को कीचड़ भरी सड़क पर पैदल निकलने पर मजबूर कर दिया  | कीचड़ से निकलते बी जे पी  विधायक राजेश प्रजापति का मोबाइल पर वीडियो बनाकर   उसे वायरल कर दिया  | जिसमे साफ दिखाई  दे रहा है कि रास्ते में कीचड़ भरा हुआ है और लोगो का निकलना मुश्किल हो रहा है | मगर इस समस्या को लेकर जब विधायक  राजेश प्रजापति  से बात की गई तो उन्होंने  समस्या दूर करने की बजाये इसे लोगों की  गलती   बताते हुए कहा कि लोग अपने घरो का कचरा  सड़क पर  फैंकते हैं  | जो  बारिश  के समय कीचड़ बन जाता है  | प्रजापति ने कहा  इसका निराकरण खुद गांव की जनता को करना है    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  2 September 2020

 chhaapa

लाखों रुपए नकद मिले,बेनामी संपत्ति का मामला   भोपाल इंदौर में आय से अधिक संपत्ति के मामले में में लोकायुक्त ने खनिज अधिकारी प्रदीप खन्ना के घर छापामार कार्यवाही की और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया  | लोकायुक्त पुलिस ने इंदौर में पदस्थ रहे जिला खनिज अधिकारी प्रदीप खन्ना के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का प्रकरण दर्ज किया है  | मंगलवार सुबह लोकायुक्त पुलिस की एक टीम ने इंदौर के पटेल नगर स्थित फ्लैट एवं भोपाल की टीम ने गौतम नगर, गोविंदपुरा स्थित एक बंगले में कार्यवाही शुरू की है  |  हाल ही में शासन द्वारा प्रदीप खन्ना का तबादला इंदौर से श्योपुर किया गया है | भोपाल में शुरुआती जांच में 9 लाख रुपये नकद, 4 टू व्हीलर, 2 फोर व्हीलर समेत इंदौर, भोपाल में प्रॉपर्टी के दस्तावेज मिले हैं  | इंदौर डीएसपी लोकायुक्त प्रवीण सिंह बघेल के मुताबिक छापे की कार्रवाई अभी चल रही है | भोपाल में प्रदीप खन्ना के  खिलाफ अवैध खनन कराकर संपत्ति अर्जित करने और कई तरह की धांधली की शिकायत की गई थीं  | जिस पर लोकायुक्त पुलिस ने एक्शन लिया है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  2 September 2020

 WEATHER

निचले हिस्सों में भरा पानी संपर्क टूटा     टीकमगढ़ में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश से शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया है | टीकमगढ़ जिले में  बेतवा और धसान नदियां खतरे के निशान   से ऊपर बह  रही हैं  |  भारी बारिश से सबसे ज्यादा खड़ी फसलों को नुक्सान  हुआ है  | जिससे जिले में किसानो की चिंता बढ़ गई है  |  भारी  बारिश के कारण  ग्रामीण इलाकों का शहर से संपर्क टूट गया है  |  जिले में बहने वाली  नदियां उफान पर है  | फसलों के खराब होने के कारण किसानों की परेशानी बढ़ गई है | .गरीबों के  प्रधानमंत्री आवास योजना में बने मकान  गिर गए हैं |  मकान गिरने से उनका गृहस्थी का जरूरी सामान नष्ट हो चुका है  .| जिसके चलते आवास योजना में बने घरों में घोटाले की आशंका जताई जा रही है  | बताया जा रहा है आवास के तहत लाभ पाने के लिए पचास हजार तक की मांग की गई थी   | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 September 2020

 SHIVRAJ SINGH  CHAUHAN

सीएम शिवराज ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के नुक्सान का होगा  आंकलन       मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारी बारिश के चलते हुए नुक्सान का जायजा लिया  | इस दौरान उन्होंने  होशंगाबाद सहित कई बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों  का दौरा किया  | शुवराज सिंह ने रेस्क्यू कर रहे सेना के जवानो का धन्यवाद किया  |  सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बाढ़ प्रभावित  होशंगाबाद सहित कई क्षेत्रों का हवाई दौरा कर नुक्सान का निरीक्षण किया  |  इस दौरान सीएम ने यहां के हालातों का जायजा लिया  | गौरतलब है की  मध्य प्रदेश  में यह 1999 के बाद पहला मौका है, जब इतने लोग बाढ़ से प्रभावित हुए |  राज्य के 40 जिलों को  भारी बारिश ने  प्रभावित किया है | इससे पहले शिवराज सिंह ने बाढ़ग्रस्त इलाकों के लिए  समीक्षा बैठक भी बुलाई थी | और  उन्होंने प्रशासन को अलर्ट रहने के लिए कहा था |  शिवराज ने सेना के जवानो  और एनडीआरएफ की टीमों की सराहना की और उनको धन्यवाद किया | उन्होंने कहा रेस्क्यू टीम ने अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की जान बचाई है  | उन्होंने कहा अब पानी कम हो रहा है लेकिन अब ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता है |  क्यूंकि अब बहोत सारी बीमारियां बढ़ेंगी जिससे सचेत रहने की आवश्यकता है | उन्होंने बाढ़ में हुए नुक्सान के आंकलन की भी बात कही  | उन्होंने कहा सम्पत्ति के  नुक्सान में समय लगेगा  | लेकिन भरपाई की जाएगी  | उन्होंने ने इस बाढ़ की जानकारी गृह मंत्री को दे दी है  | उन्होंने कहा की इस आपदा में युद्ध स्तर पर कार्य किया जाएगा |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 September 2020

 Narottam Mishra

कांग्रेस नेता रिटायर होने वाले , जन विहीन हो रही कांग्रेस बाढ़ में  कोई कांग्रेस का नेता जनता से मिलने नहीं गया    नरोत्तम मिश्रा ने कॉंग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा की कांग्रेस एक जनाधार विहीन  पार्टी है  | कांग्रेस के नेता बुजुर्ग हो चुके हैं  | वे सिर्फ ट्विटर तक सीमित हैं  | उन्होंने कांग्रेस नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा की इस भयानक बाढ़ की आपदा में कांग्रेस का एक भी नेता घर से बाहर जनता से मिलने नहीं गया  | कांग्रेस के लोगों ने  हमेशा से ही जाति के आधार पर राजनीति की  |  कांग्रेस ने  लोगों को बाटने की राजनीति की  और इनकी यही सोच रही है | जबकि  भाजपा ने हमेशा सबका साथ और सबका विकास चाहा है  |  गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा की कांग्रेस हमेशा से ही सरकार की आलोचना करती आई है | उनकी रिपोर्ट भी यही आनी है| उन्होंने कांग्रेस पार्टी के नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा की |  कांग्रेस में अधिकांश नेता रिटायर होने वाले हैं इसलिए खटिया दाल कर बैठे रहते हैं |  उन्होंने कहा की कांग्रेस का कार्यक्षेत्र ट्विटर पर ही रह गया है  | बढ़ की इस भयंकर आपदा में कांग्रेस का एक भी नेता  जनता के बीच नहीं गया | नरोत्तम ने कहा की कांग्रेस ने हमेशा अंग्रेजों की तरह फूट डालो और शासन करो की नीति अपनाई है | इन्होने तुष्टिकरण की राजनीती की | इन्होने जाती के आधार लोगों को बाटने का कार्य किया है |  जबकि भाजपा का हमेशा से उद्देश्य सबका साथ सबका विकास रहा है |  कांग्रेस को पीएम नरेंद्र मोदी के डिस लाइक की चिंता हो रही  | पर इनको बाढ़ पीड़ितों की चिंता नहीं हो रही  |  कम से कम एक बार बाढ़ पीड़ितों से  मिलने ही चले जाते  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 September 2020

 The building collapsed

इमारत गिरने से 11 वाहनों को हुआ नुकसान   सुबह सुबह भोपाल के  सदर मंजिल के सामने एक जर्जर इमारत का आगे का हिस्सा  गिर गया  | जहां स्मार्ट सिटी पार्किंग हैं  | जिसमें 19 चार पहिया वाहन खड़े थे  | बिल्डिंग की दीवार का मलबा उन वाहनों पर गिरने से 11 वाहनों को नुकसान पहुंचा है  |  इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है  |  नगर निगम के पुराने मुख्यालय सदर मंजिल के सामने एक पुरानी इमारत हैं | बारिश के बाद उसके आगे का हिस्सा भरभरा कर गिर गया |  दीवार का मलबा इमारत के आगे स्मार्ट पार्किंग में खड़े चार पहिया वाहनों पर गिरा |  जिसमें 11 वाहनों को नुकसान पहुंचा है  | यह इमारत काफी पुरानी है  | जिन वाहनों को नुकसान पहुंचा है | इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है | एनडीआरएफ और नगर निगम की टीम ने कार और आसपास से मलबा हटा दिया गया है  | इमारत की दीवार गिरने की सूचना मिलने के बाद नगर निगम आयुक्त और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर  पहुंचे  | फतेहगढ़ के पास रहने वाले इब्राहिम खान का कहना है कि वह सुबह ही अपनी कार को पार्किंग में रखकर गए थे | उसके बाद ये हादसा हो गया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 September 2020

  rain

बाढ़ में  फंसे  लोगों की बचाई जा रही जान स्थितियां ठीक होने के बाद क्षति का आंकलन    बीते 24 घंटे से जारी बारिश ने प्रदेश में जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया  है |  सबसे ज्यादा हालात होशंगाबाद में बिगड़े हैं  | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा की  लोगों को बचाने और राहत शिविर में पहुंचाने का कार्य  युद्ध स्तर पर किया जा रहा है  | शिवराज ने कहा की जब स्थितियां ठीक हो जाएंगी तब नुकसान का आंकलन होगा | और पुनर्वास को बेहतर ढंग से किया जाएगा  |  मध्य प्रदेश में हो रही भारी बारिश से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं  | होशंगाबाद में भारी बारिश होने, तवा व बरगी डैम से पानी छोड़े जाने से नर्मदा का जलस्तर  983 फीट पर पहुंच गया  |  यह खतरे के निशान से 19 फीट ज्यादा है  | यह पानी तेजी से शहर में घुसा तो आनन-फानन में करीब दो दर्जन बस्तियों को खाली कराया गया  |  प्रदेश में अब तक एक दिन की सामान्य बारिश 0.42 इंच से 397 फीसदी ज्यादा पानी बरस चुका है  | सीएम  शिवराज सिंह चौहान ने  भारी बारिश से आई बाढ़ का हवाई  जायजा लिया और बताया की सभी जगह लोगों को बचाने का काम  किया जा रहा है  | लोगों को रहत शिविर में पहुँचाया जा रहा है  | उन्होंने कहा की अब तक प्रदेश में कई जाने बचाई जा चुकी हैं जो की संतोष का विषय है  | सरकार का प्रयास है किसी को भी परेशानी ना हो  | इसके लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है  | उन्होंने बताया की मध्य प्रदेश के पश्चिम की ओर स्थित जिलों में भारी बारिश की संभावना बन रही है  |  उन्होंने ने  बताया कि 9 जिलों के 394 से ज्यादा गांवों में बाढ़ ने तबाही मचाई है  |  छिंदवाड़ा में बाढ़ में फंसे पांच लोगों को हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया गया  |  शिवराज ने लोगों को  हर संभव मदद का आश्वासन दिया है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  31 August 2020

 Badhal MP

मध्यप्रदेश हुआ पानी-पानी,खटिया पर सिस्टम   मध्यप्रदेश में हो रही बारिश ने नेताओं के झूठे वांदों की कलई खोल कर रख दी हैं  | इस बारिश ने उन नेताओं के मुँह पर करारा तमाचा मारा हैं जो विकास के बड़े - बड़े वादें करते हैं |  सत्ता में बीजेपी के 15 साल हो या  कांग्रेस के 15 महीने  | सिस्टम खटिया पर दम तोड़ रहा हैं  | वोटरों को पानी में डूबता देख बेशर्म नेताओं की आखों में शर्म का पानी भी नजर नहीं आता  |  कुछ तस्वीरें हम आपको दिखाएंगे | ये तस्वीरें चीख - चीख कर बता रहीं हैं की | नेता सिर्फ झूट बोलते हैं  | यहाँ तो अंतिम यात्रा का सफर तय करना हो  |  या किसी बच्चे को दुनिया में आने के लिए सफर तय करना हो |  ये सफर पानी में तैर कर ही पूरा  करना  पड़ेगा  | ये हैं मध्यप्रदेश के विकास की पहली तस्वीर  | पानी कमर तक हैं |  ग्रामीणों के कन्धों पर एक बुजुर्ग महिला की अर्थी हैं  | जो शायद विकास की राह देखते-देखते इस दुनिया को ही अलविदा कह गई |  वही दूसरी तस्वीर में वो महिला हैं जो एक बच्चे को जन्म देने वाली हैं |  यहाँ भी पानी जन्म लेने बाले बच्चे के लिए बाधा बना हुआ हैं |  खटिया पर इस गर्व्हवती महिला को अस्पताल ले जाने के लिए ग्रामीण मजबूर हैं  | अब आप को विस्तार से बताते हैं की यह तस्वीरें मध्यप्रदेश के किस क्षेत्र की हैं  | और इनके दोषी कौन हैं |  पहली तस्वीर जो आप बुजुर्ग महिला की अंतिम यात्रा की देख रहे हैं वो  | वो गोविन्द सिंह राजपूत के सुर्खियों में रहने वाले सुरखी विधानसभा क्षेत्र  की हैं   .... एक लम्बे अरसे से गोविन्द सिंह राजपूत यहाँ के वोटरों की बदौलत विधान सभा तक का सफर तय करते हैं |  मंत्री पद भी हांसिल करते हैं | मगर इसके बदले में सालों से मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत अपने वोटरों को एक पक्की सड़क , पुल या पुलिया तक नहीं दे पाए  | सत्ता में रहने के लिए मंत्री जी ने पार्टी तक बदल डाली | होश में आईये मंत्री जी कहीं ऐसा ना हो की ये वोटर विकास के लिए अपना नेता बदल डाले  |  और करें भी क्यों ना यहाँ तो | दाह संस्कार करने जाने के लिए भी कठिनाई उठानी पड़ती है |  ये कैसा विकास जहा इंसान के मरने के बाद भी उसके शव को अंतिम यात्रा पर ले जाने के लिए | उसके परिजनो को कष्ट भोगना पड़े  | राहतगढ जनपद की ग्राम पंचायत पराषरी कला के  ग्राम हुरा जिसकी जनसंख्या 1500 के लगभग होगी जहाँ पर मात्र एक ही श्मशान घाट है | और वो भी क्षतिग्रस्त  | टीन छप्पर सब उड चुके हैं | और रास्ता तो आप तस्वीरों में देख ही रहे हैं   |  श्मशान घाट के रास्ते के बीच में नाला निकला हुआ है |  जिसमें वर्तमान में करीब 3 फुट तक पानी भरा हुआ हैं |  बाकि का रास्ता भी कीचड़ में तब्दील हो चूका है | यह अंतिम यात्रा हरी बाई राजपूत की हैं जो 70 बरस की थी | उनके शव को लोग अंत्येष्टि के लिए  कांधे पर रख  गहरे पानी में और कीचड भरे रस्ता से लेकर श्मशान घाट तक पहुंचे  |  ग्राम वासी सतीष तिवारी ने बाताया की इस संबध में  ग्राम पंचायत और जनपद पंचायत में भी शिकायत कर चुके हैं |  लेकिन अभी तक यहां पर कोई व्यवस्था नहीं हो पाई हैं |  अब यह दूसरी तस्वीर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के छिंदवाड़ा  मॉडल की हैं  | क्या हैं छिंदवाड़ा मॉडल | क्या ये हैं जो खटिया पर नजर आ रहा हैं | छिंदवाड़ा में खटिया पर कमलनाथ का सिस्टम हैं | इस खटिया पर एक गर्भवती महिला हैं जो एक बच्चे को जन्म देने वाली हैं | एक बच्चा सही सलामत इस दुनिया में जन्म ले सके इसके लिए  | कई ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डाल कर एक  गर्भवती महिला को खटिया पर लिटाकर कन्धों पर उठाये अस्पताल तक पहुँचाया   | समझ से परे हैं ऐसा छिंदवाड़ा मॉडल  | छिंदवाड़ा जिले के कोकाढाना गांव में भारी बारिश के कारण नदी उफान पर है | शहर जाने के लिए आज तक पुल भी नहीं बन पाया है | ऐसे में गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए उसे खटिया पर लिटाकर ग्रामीणों का नदी पार करना उनकी मज़बूरी हैं  | लेकिन यहाँ छिंदवाड़ा मॉडल के सृजक की कोई मज़बूरी नजर नहीं आती | छिंदवाड़ा मॉडल के दम पर सत्ता में आने वाले कमल नाथ ने क्या कभी  सड़कों पर उतर कर अपने वोटरों की सुध ली | अगर ली होती तो आज शायद कमलनाथ दोबारा सत्ता में आने ले लिए जद्दो-जहद नहीं कर रहे होते |  सिस्टम की नाकामी का यह मामला पांढुर्णा तहसील के कोकाढाना गांव का है  |  जहां रहने वाली रीना कुमरे को शनिवार को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई | जिसके बाद उन्होंने एम्बुलेंस को कॉल किया  |  लेकिन लगातार हो रही बारिश ने एम्बुलेंस का रास्ता रोक दिया और महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ती ही जा रही थी |  ऐसे में ग्रामीण गर्भवती महिला को खटिया पर लिटाकर कंधों के सहारे निकल पड़े  |   इस दौरान नदी का बहाव भी तेज था  | बावजूद इसके ग्रामीण अपनी जान पर खेल कर   | महिला को बचाने के लिए नदी में उतर गए और नदी की धारा को चीरते हुए दूसरे किनारे पहुंच पाए  |  फिर महिला को पांढुर्णा सरकारी अस्पताल पहुँचाया गया जहां महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया  | अफ़सोस ये हैं की छिंदवाड़ा मॉडल की ढपली पीटने वाले कमलनाथ ने आजतक यहाँ एक पुलिया भी नही बनाई  |  ग्रामीण हर साल बारिश में जान जोखिम में डालकर उफनती नदी पार करते हैं | सरकार ने पिछले साल ही एक पुलिया के निर्माण को स्वीकृति दी   |   लेकिन लापरवाह ठेकेदार और उनपर अंकुश रखने वाले लापरवाह अधिकारीयों के कारण  पुलिया का काम  आधा अधूरा ही पड़ा हैं | जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है.|   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  31 August 2020

 Grudge complaint

आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की है मिलीभगत   सिंगरौली में कोटेदार और आपूर्ति विभाग की मिली भगत के चलते गरीबों को मिलने वाले राशन में सेंधमारी की जा रही है  | जिसको लेकर ग्रामीणों और आम आदमी पार्टी  के कार्यकताओं ने विरोध प्रदर्शन कर  कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है  |  अमहरा ग्राम पंचायत के कोटेदार संतोष साहू  के द्वारा 3 माह के राशन के बदले 2 माह का राशन वितरण किया जा रहा हैं | इसका विरोध करने पर संतोष साहू   लोगों के साथ गाली गलौच कर मारपीट करता है |  पिछले एक हफ्ते से कोटेदार द्वारा गरीब और आमजन को परेशान किया जा रहा था  | जिसको लेकर ग्रामीणों और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेटे पहुंचकर इसके विरुद्ध ज्ञापन सौपा है  | और कोटेदार के खिलाफ कार्यवाई की मांग की है | बताया जा रहा है की आपूर्ति विभाग की मिली भगत के चलते कोटेदार द्वारा गरीबों का राशन हड़पा जा रहा है  | और इसी वजह से अब तक कोटेदार पर कोई कार्यवाई नहीं की गई है | आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कार्यवाई नहीं किये जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  31 August 2020

 Illegal possession

जंगलों को साफ़ कर बनाये जा रहे हैं खेत कवरेज करने गए मीडिया कर्मियों को दी धमकी   टीकमगढ़ से सटे गाँव बिलगे  में ग्रामीणों  ने बीट गार्ड की मिलीभगत से वन विभाग की हजारों एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है  | बताया जा रहा है यहाँ नियम विरुद्ध जंगलों को काट कर खेत का रूप दिया जा रहा है  |  इस सम्बन्ध में उप वन मंडल अधिकारी ने जांच कराने की बात कही है |  वन परिक्षेत्र अधिकारी राजेंद्र पस्तोर ने कवरेज करने गए मीडिया कर्मी को भी देख लेने की धमकी दी  |  टीकमगढ़ में वन विभाग की अनदेखी के चलते वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा है  | ग्रामीणों ने बताया की पिछले 6 महीने से यहां पर अवैध रूप से जंगलों को साफ कर |  खेत का रूप दिया जा रहा है | साथ ही  लकड़ी की बाड लगाई जा रही है | ताकि उस जमीन पर ग्रामीण  अपना कब्ज़ा  दिखा सकें | जब इस संबंध में उप वन मंडल अधिकारी एसपी शाक्य से बात की गई तो उन्होंने पहले  ऐसे किसी भी घटना से इनकार किया   | लेकिन फुटेज देखने के बाद उन्होंने कहा की | इसमें से कुछ जमीन राजस्व विभाग की भी हो सकती है | यदि वन विभाग की जमीन है तो हम उस पर जांच करवाई जाएगी  |  और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी |  बताया जा रहा है वन  विभाग के कर्मचारी लगातार भ्रष्टाचार कर अवैध रूप से जंगलों की कटाई करा रहे हैं |  न्यूज़ ना दिखाए जाने को लेकर वन परिक्षेत्र अधिकारी राजेंद्र पस्तोर लगातार कवरेज करने गई टीम को धमकाते रहे | लेकिन धमकी देने से ना ही सच   झूठा हो जाएगा | और न ही अवैध कब्जे की जमीन वापस होगी | इसके लिए वन विभाग को जांच कारकार कार्यवाई करने की जरूरत है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  31 August 2020

 chiraayu aspataal jal bharaav

बड़े तालाब का पानी चिरायु परिसर में पहुंचा   भोपाल के कोरोना संक्रमितों  का अस्पताल चिरायु भी पानी पानी हो गया है  | बड़े तालाब का पानी चिरायु अस्पताल के पार तक पहुँच गया है  | लोग कहते हैं  किसी जमाने में बड़े तालाब का पानी यहीं तक हुआ करता था  |  कहते हैं पानी खुद अपनी सीमाएं तय करता है  |  24 घंटे में बरसे पानी ने भी खुद बता दिया कि भोपाल में उसकी सीमाएं कहाँ तक हैं  |  भोपाल में कोविड अस्पताल चिरायु परिसर भी इस समय पानी पानी हो गया है  | चिरायु अस्पताल परिसर के पार तक भोपाल के बड़े तालाब ने अपनी सीमाएं बना लीं  | बड़े तालाब के बैक वॉटर को लेकर लोगों का कहना है जहाँ अभी चिरायु अस्पताल है एक समय वहां तक तालाब  हुआ करता था  | इस मामले में चिरायु अस्पताल के संचालक अजय गोयनका भले ही क़ानूनी लड़ाई जीत चुके हैं  लेकिन प्रकृति को जब अवसर मिलता है वह अपनी बात भी कह देती है और न्याय भी कर देती है  | इस बार भी प्रकृति ने बता दिया कि भोपाल के बड़े तालाब की असल सीमाएं कहाँ तक थीं  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  30 August 2020

 excellent work

कोरोना की रोकथाम में निभाई है मुख्य भूमिका   हरदा में समाज सेवा के उत्कृष्ट कार्य के लिए नगर सुरक्षा समिति के पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया  | नगर सुरक्षा के अधिकारियों  ने पुलिस के साथ मिलकर कोरोना की रोकथाम में सराहनीय कार्य किया  |  हरदा में  सिविल लाइन अंतर्गत नगर सुरक्षा समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने  |  कोरोना महामारी की रोकथाम की दिशा में पुलिस बल के साथ मिलकर उल्लेखनीय कदम उठाए  | समिति ने  पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जगह जगह जागरूकता फैलाने का कार्य किया  | इसके साथ ही लोगों तक सेनिटाइजर ,मास्क , साबुन आदि वितरित किया  | इनके अमूल्य सहयोग और योगदान के लिए टी आई  हिमलेंद्र पटेल  ने  | अध्यक्ष भैया लाल राठौर सहित अन्य पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और हौसला बढाया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  30 August 2020

 Memorandum submitted

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध   मैहर में बढे हुए बिजली के बिल से आम जन परेशान हो चुका  है |  बिजली की समस्या को लेकर युवा कांग्रेस ने बिजली विभाग के  अधिकारीयों को ज्ञापन सौंपा  |   युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग द्वारा  मनमाने  बिल दिए जाने का विरोध किया  | और  उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे जाने के  विरोध में   ज्ञापन सौपा  |  जिसके बाद बिजली विभाग के अधिकारीयों ने एक हफ्ते में  | बढ़े हुए बिजली के बिल की फिर से  जांच कराने की बात कही|  बिजली बिल अगस्त महीने तक के माफ करने की बात पर विभाग ने  कहा की  | अब तक उनके पास ऐसा कोई आदेश नहीं आया है | जिसमे बिजली बिल माफ़ करने की बात कही गई हो  | उन्होंने कहा अगर बिजली बिल नहीं भरा जाएगा तो कनेक्शन काट दिया जाएगा |  जिस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बिजली विभाग के अधिकारीयों से बहस हो गई | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  30 August 2020

  Water level of Shivraj dam

कई इलाकों में बने बाढ़ के हालात   मध्यप्रदेश में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ के हालात बन गए हैं  | बाँध ,नदी ,नाले उफान पर हैं  | बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है  | सरकार ने जगह जगह राहत और बचाव के काम शुरू कर दिए हैं  | सरकार ने आपदा प्रबंधन की टीमों को  सक्रीय कर अलर्ट घोषित कर दिया है  | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने लोगों से कहा घबराने की जरुरत नहीं है सरकार हर हाल में लोगों की मदद के लिए तत्पर है |  कोरोना संक्रमण से जूझ रहा मध्यप्रदेश अब  अतिवृष्टि के संकट  से जूझ रहा है | भारी वर्षा के  कारण प्रदेश के बड़े हिस्से विशेषकर जबलपुर, भोपाल और होशंगाबाद संभाग  के कई गांवों और शहरों में बाढ़  जैसे हालात बन गए हैं | नर्मदा  और उनकी सहायक नदियां इस समय उफान पर हैं |  बांधो में पानी लबालब हो गया है | इस कारण बांधों से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है इस कारण भी नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है | होशंगाबाद में  नर्मदा  सुबह ही 973 के उच्चतम स्तर को पार कर चुकी  थीं | होशंगाबाद में नर्मदा  खतरे का निशान 964 पर है |  इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अपना दौरा निरस्त कर उच्च स्तरीय बैठक की  | उन्होंने कहा अभी 48 घंटे भारी वर्षा की संभावना है लेकिन घबराने की जरूरत बिल्कुल नहीं है | मैं आपको सावधान करने के लिए कह रहा हूं इस घड़ी में आप बिल्कुल चिंतित ना हों | जहाँ जहाँ जरुरी वहां राहत के सुरक्षा के बचाव के सभी आवश्यक काम किए जाएंगे | हमारी एसडीआरएफ की टीमें सक्रिय हैं जहां जरूरत है वहां एनडीआरएफ भेज रहे हैं  |  सेना और एयरफोर्स को हमने सतर्क किया है | आज भी छिंदवाड़ा के चौरई में बेलखेड़ा में फंसे मधु को एयरलिफ्ट करके निकाला गया है  |  होशंगाबाद, बरेली, शाहगंज में  अभी तक 16 गांव ऐसे हैं जहां बाढ़ का पानी घुसने की स्थिति है यहाँ के लोगों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जा रहा है | मुख्यमंत्री शिवराज ने ऐसे ग्रामों में रहने वाले बहन-भाइयों से   तत्काल  निचले स्थान छोड़ देने  की अपील की है  | शासन ने गांव-शहरों में भी हाई अलर्ट घोषित किया गया है | जिलों की आपदा प्रबंधन टीमें लगातार सक्रिय हैं  | ऐसे में जिलों के और राज्यों के आपदा प्रबंधन के कंट्रोल रूम चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  30 August 2020

 Murder disclosure

बदला लेने के लिए की गई किशोरी की हत्या   सिंगरौली में पुलिस ने पंद्रह वर्षीय किशोरी के अंधे क़त्ल की  गुत्थी सुलझा दी है |  पुलिस ने बताया की किशोरी की हत्या बदला लेने के लिए  हीरा सिंह गोड़  ने की थी |   पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है  |  बैढन के आमडीह टोला गोभा की 15 वर्षीय किशोरी की अंधी हत्या का कोतवाली पुलिस ने खुलासा कर दिया |  बीते दिनों  फरियादी किशुन यादव ने  रिपोर्ट दर्ज कराई थी की | उसकी नाबालिग पुत्री जंगल में मवेशी चराने गई थी |  लेकिन वह घर लौट कर नहीं आई |  जिसके बाद  थाना प्रभारी अरुण पांडे द्वारा प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू की  गई | बाद में  लड़की  का शव मिला  |  पुलिस ने जांच के दौरान पाया  की  किशोरी की हत्या  हीरा सिंह गोंड़ की थी |   आरोपी हीरा सिंह गोड़ ने पुलिस की तफ्तीश के दौरान  बताया कि |  जंगल मे वह झोपड़ी बनाकर रहता था |  जिसको वन विभाग के लोगों ने गिरा दिया था | झोपड़ी में रखे बर्तन भी  फेंक दिए  थे | जिसमें इस किशोरी ने भी  वन विभाग के कर्मियों की मदद की  थी  |  इसी के चलते उसने मौक़ा पाकर  किशोरी की हत्या कर दी  थी  | और शव को   खड्डे  नुमा कुएं में फेंक दिया  |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 August 2020

 Rameshwar Sharma

हुजूर विधानसभा के सभी स्कूलों का होगा विकास   प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने  संत हिरदाराम नगर के भौरी गाँव में स्कूल भवन का शिलान्यास किया  | इस मौके पर शर्मा ने कहा की हुजूर क्षेत्र के बाकी  बचे स्कूलों का भी विकास किया जाएगा  |  प्रोटेम स्पीकर और  हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने ग्राम भौरी को  शासकीय सरदार वल्लभ भाई पटेल हाई स्कूल की सौगात देते हुए स्कूल का  भूमिपूजन किया | 1  करोड़ 75 लाख  की लागत राशि से यह स्कूल बनाया  जाएगा  |  शासकीय स्कूल भवन का शिलान्यास करते हुए शर्मा ने कहा की उन्होंने अभी कई स्कूलों को आठवीं से  दसवीं और दसवीं से  बारहवीं करवाया है  |  आगे भी इन स्कूलों का विकास किया जाएगा  |  उन्होंने कहा आने वाले दिनों में हुजूर क्षेत्र के सभी स्कूलों का विकास किया जाएगा  | सरदार वल्लभभाई पटेल हाई स्कूल भवन भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान  शिक्षा विभाग के अधिकारी  , शिक्षक और ग्रामीण  मौजूद रहे  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 August 2020

 Narottam Mishra

पहले कर्जमाफी का बण्डल लाये  अब पैन ड्राइव किसी भी किसान का दो लाख का कर्ज माफ़ नहीं हुआ   गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व सीएम कमलनाथ के पैन ड्राइव में कर्जमाफी के आंकड़ों पर पलटवार करते हुए कहा की  कमलनाथ अब तक के सबसे झूठ बोलने वाले मुख्यमंत्री रहे  हैं  | कांग्रेस पैन ड्राइव और ट्विटर की सरकार है | कमलनाथ की सरकार ने किसी भी किसान का दो लाख का कर्ज माफ़ नहीं किया है | पैन ड्राइव की तरह पहले भी इन्होने ऐसे ही कर्जमाफी का बण्डल जारी किया था | कमलनाथ की सरकार में एक भी मंत्री किसान के खेत नहीं गया|  कमलनाथ जैसे ही मंत्री बने ये एक साल के लिए वल्ल्भ भवन में कोरेन्टाइने हो गए  | कोरोना तो बाद में आया  |  गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा की कांग्रेस और कमलनाथ की सरकार ने पहले किसानो से झूठा वादा करके  पेन यानि दर्द दिया था  | अब ये  ड्राइव पे ले जा रहे हैं |  कमलनाथ ने कभी किसी भी एक किसान का दस दिन में दो लाख का कर्ज माफ़ नहीं किया | कर्जमाफ करना तो छोडो कामनाथ या कमलनाथ के मंत्री कभी किसानो के खेतों में नहीं गए | मंत्री बनने के बाद सभी वल्लभ भवन में कोरेन्टाइने हो गए | हमारे कृषि मंत्री कमल पटेल किसानो से मिलने उनकी परेशानी जनने किसान के पास जाते हैं | पहले ये कर्जमाफी का झूठा बण्डल ले के आये थे |  अब पैन ड्राइव ले के आये हैं | कमलनाथ पैन ड्राइव में दिखाएँ अगर एक भी किसान का कर्ज माफ़ किया हो |  ये पैन ड्राइव , ट्वीटर और टीवी की सरकार है |  नरोत्तम ने केंद्र की मोदी सरकार  की तारीफ की और कहा की  |  काश कोई ऐसा पीएम पहले आ जाता तो भारत का मस्तक ऊपर हो जाता  |  उन्होंने कोरोना को लेकर कहा की केन्द्र से नई  गाइड लाइन के बाद कोई फैसल किया जाएगा  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 August 2020

Shivraj Singh

कोरोना ने अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी है सरकार किसानों की तकलीफ में उनके साथ   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने खातेगांव के खेतों में अतिवृष्टि से बर्बाद फसलों का जायजा लिया और कहा कोरोना काल में अर्थव्यवस्था की कमर टूट गई है लेकिन किसान संकट में हो तो शिवराज घर नहीं बैठ सकता  | सरकार किसानों के साथ है  |  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने  बारिश के कारण फसलों को हुए नुक्सान का जायजा लिया  | उन्होंने कहा सोयाबीन की फसलें तबाह होने से किसान परेशान है  ...  1 सप्ताह पहले ऐसे हालात नहीं थे, 3-4 दिन में इस प्रकार के समाचार आने शुरू हुए हैं  | ऐसी परिस्थिति में मैं आराम से बैठ नहीं सकता, किसान संकट में हो और शिवराज सिंह चौहान बैठ जाए ऐसा हो नहीं सकता  | यह बात सही है कि कोरोना वायरस में अर्थव्यवस्था की भी कमर तोड़ दी है  | लेकिन इस संकट की घड़ी में हम किसानों की पूरी सहायता करेंगे  | फसल  बीमा योजना और इसके साथ बाकी जो अन्य  व्यवस्थाएं हैं किसानों  को  उसका भी लाभ मिलेगा  |  इसके बाद  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह खातेगांव की मंडी में पहुंचे और किसानों से चर्चा की  .| शिवराज सिंह ने किसानों से कहा उन्हें घबराने की जरुरत नहीं है   सरकार उनकी हर संभव मदद करेगी | मुख्यमंत्री ने कहा हम किसानों के हित में रणनीति बनाएंगे, हमारी सरकार किसानों की तकलीफ में उनके साथ है और इस तकलीफ से हम किसानों को बाहर निकाल कर ले जाएंगे |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 August 2020

 Suicide

आत्महत्या कर रहे मरीज को डॉक्टर ने रोका     डॉक्टर को भगवान  रूप  यूँ ही नहीं कहा जाता   | मामला जबलपुर का है  जहाँ  एक कोरोना के मरीज ने आत्महत्या करने की कोशिश की | जिसके बाद अस्पताल के एक डॉक्टर ने अपनी जान को जोखिम में डालकर |  उस मरीज को आत्महत्या करने से रोक लिया  | लेकिन समाज में एक तबका आज भी ऐसा है जो डॉक्टर को भी नहीं बक्श रहा | कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान डॉक्टर अपनी जान जोखिम में डालकर मरीजों का इलाज कर रहे हैं |  लेकिन इस दौरान वे कई ऐसे काम भी कर रहे हैं  .| जिसकी वजह से उनकी तारीफ हो रही है | ऐसा ही मामला  जबलपुर के मेडिकल अस्पताल के सुपर स्पेशलिटी वार्ड से आया है | जहां एक कोरोना मरीज तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या का प्रयास कर रहा था  |  लेकिन डॉक्टर की सूझबूझ ने उसे बचा लिया |  दरअसल, मरीज अस्पताल की खिड़की से  कूदने वाला ही था कि डॉक्टर की नजर उस पर पड़ गई  | और  डॉक्टर पीपीई किट में मरीज के पास पहुंच गया  | और उसकी जान बचा ली | इस दौरान अगर थोड़ी भी चूक होती तो डॉक्टर की भी जान जा सकती थी |  डॉक्टर के इस कदम की सभी सराहना कर रहे हैं | लेकिन कोरोना काल में डॉक्टरों पर हुए हमलों  ने समाज के एक हिस्से को बेनकाब भी किया है  | जहाँ वे भूल गए थे की यही डॉक्टर अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की जान बचा रहे हैं |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 August 2020

  Pashupatinath Jalabhishek

शिवलिंग तक पहुंचा शिवना का जल   मंदसौर में पशुपतिनाथ मंदिर में अनोखा नजारा देखने को मिला जब शिवना नदी का जल स्तर बढ़ते हुए पहले मंदिर तक पहुंचा और उसके बाद शिवना के जल ने भगवान् पशुपतिनाथ का अभिषेक किया  |  रतलाम जिले के सैलाना, पिपलौदा क्षेत्र में हुई झमाझम बरसात के चलते शिवना नदी में मौसम की पहली बाढ़ आ गई  | शिवना नदी का पानी  श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर गया  | भगवान शिव के चरणों में शिवना मैया का   वर्षा कालीन सत्र में जल अभिषेक का नजारा देखते ही बनता है  | भगवान पशुपतिनाथ महादेव की  अष्टमुखी नयनाभिराम  प्रतिमा  पर शिव और शिवना" का  अनूठा  संगम  हुआ  |  वहीं इंदौर, उज्जैन व देवास जिलों में हुई बरसात से गांधीसागर जलाशय में भी पानी की आवक तेज हो गई है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 August 2020

 Narottam Mishra

कांग्रेस के विरोध प्रायोजित कांग्रेस टूट चुकी है दतिया में कांग्रेस नेता आयात होते है इसलिए विरोध   गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ को आड़े हाथों लेते हुए कहा की | कमलनाथ ने पहले खुद सिंधिया को धोखा दिया  | कांग्रेस पूरी तरह टूट चुकी है इसलिए वे अपना दोष दूसरों पर डाल  रहे हैं   | विरोध को प्रायोजित करने वाली कांग्रेस को हम बताएँगे क्या होता है विरोध और समर्थन | उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष वाले मुद्दे को लेकर कहा की ये उनका आतंरिक मामला है | . लेकिन सबको पता है की क्लास में पहले स्थान पर तो हेडमास्टर का  बेटा  ही आएगा नरोत्तम ने यह कटाक्ष गांधी परिवार को लेकर  किया  |  कांग्रेस सरकार में कमलनाथ के  मुख्यमंत्री बनने को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ पर कटाक्ष  करते हुए कहा की | साधु  चोर लम्पट और ज्ञानी  अपनी सीग़ात सबकी जानी |    कामनाथ ने ज्योतिरादित्य को धोखा दिया  | इसलिए उनको ऐसा लग रहा है  | ऐसे लगा जैसे  सुन्दर मोड़ा दिखाकर बुजुर्ग से शादी करा दी |  उन्होंने काँग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर कहा की सा बको पता है वहां अध्यक्ष कौन बनेगा  | तंज कस्ते हुए  मिश्रा ने कहा की क्लास में चाहे जितने अच्छे बच्चे हो |  पर नंबर वन पर तो मास्टर जी का ही बेटा आएगा  | कांग्रेस में राहुल गांधी , प्रियंका वाड्रा , रेहान वाड्रा है |  नरोत्तम ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा की कांग्रेस हमेशा प्रायोजित विरोध करवाती है  | इस बार कांग्रेस बिखरी नहीं टूटी हुई है | दो महीने और रुक जाइये हम बताएँगे विरोध क्या होता है और समर्थन क्या होता है|  दतिया में कांग्रेस में खींच तान को लेकर उन्होंन तं  कहा की यह आज की बात नहीं  | वहां कांग्रेस हमेशा नेता आयात करती है | जो की कई पार्टियों से चुनाव लड़कर आये हुए होते हैं |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 August 2020

 Illegal liquor smuggler

शराब के साथ तीन तस्कर पकडे गए     सिंगरौली में पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चला रखा है | . पुलिस ने छापामार कार्यवाही करते हुए अवैध  शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है  | सिंगरौली  की लंघाडोल पुलिस को उस समय  बड़ी सफलता मिली जब पुलिस ने  नशे के सौदागरों के खिलाफ छापेमार कार्यवाही को अंजाम दिया  |     ताल गांव में पुलिस ने छापेमारी  की तो बड़ी मात्र में  अंग्रेजी शराब  की  बोतलों  में भरकर रखी गई  शराब मिली  |  जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख  तीस हजार के आसपास है | पुलिस ने मौके से तीन शराब  तस्करों  को  गिरफ्तार कर लिया है  |  तस्करों पर हुई कार्रवाई में लंघाडोल थाना प्रभारी   उदयचंद करिहार  की मुख्य भूमिका रही  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 August 2020

 Tulsi Silawat

पानी की राशि की वसूली के लिए कार्य योजना   जलसंसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने  भोपाल के केरवा डैम पर विभाग की समीक्षा  की  | जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने प्रदेश मेें विभाग के अधीन  बांधों की सुरक्षा रिपोर्ट बनाए जाने को निर्देश दिए  और डैम से वितरित पानी की राशि की वसूली के लिए कार्य योजना बनाए जाने के निर्देश दिए |  जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने  जलसंसाधन विभाग की समीक्षा बैठक  में अपर मुख्य सचिव  एस एन मिश्रा और विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे   | मंत्री  सिलावट ने जबलपुर संभाग के सभी डैम और जल वर्षा के बाद उत्पन्न स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए की 3 दिन में वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट प्रस्तुत करे | प्रदेश मेें  जलसंसाधन  विभाग के सभी डैम की ऑडिट रिपोर्ट और सुरक्षा की अनापत्ति प्रमाण पत्र देने के निर्देश  भी उन्होंने दिए | सिलावट ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए की प्रत्येक माह की दौरा डायरी और निरीक्षण रिपोर्ट रिकार्ड में रखे ,इसकी जांच कभी भी की जा सकती है |                                प्रदेश मेें जल संसाधन के डैम से नगर निगम, पंचायतों, उद्योगों को दिए जाने वाले पानी के बदले मिलने वाली राशि  वसूली  की कार्ययोजना बनाये जाने पर सिलावट ने जोर दिया |  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  20 August 2020

 Buffalo feat

बेरिकेट लेकर चल पडी भैंस भैंस का आगे बीन बजाना   भैंस की अक्ल को लेकर हमेशा संशय रहता है | इसलिए भैंस के आगे बीन बजाने जैसी कहावतें बनी |  एमपी के सागर में एक भैंस  सड़क पर लगा बेरिकेट  लेकर घूमती नजर आयी | तो भैंस को लेकर सभी कहावतें सच नजर आयीं |  अगर भैस के आगे बीन बजा भी लिया तो क्या कर लिया | भैंस तो भैंस है | अक्ल से भी  भैंस बड़ी  है | क्योंकि भैंस के सामने अक्ल भी छोटी पड़ जाती है |  सड़क पर भैंस अगर सामने आ जाए  तो आपके पास उससे बचने के आलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं होता |  सागर के सिविल लाइन इलाके में एसपी  ऑफिस के पास सड़क पर बेरिकेट लगे थे तभी वहां से भैसों  का गुजरना हुआ | भैंस तो भैस ठहरी वो सीधे बेरिकेट के नीचे से निकली | बेरिकेट उसकी पीठ में फंस गया | लेकिन उसको इससे क्या असर पड़ना था | भैंस बेरिकेट ले कर चल पड़ी |  जिसने भी देखा वो देखता रहा गया |  लेकिन प्रशासन सोता रहा |  भैंस जब बहुत दूर चली गई | बाद में कुछ पुलिस वालों ने लोगों की मदद से भैंस से बेरिकेट को मुक्त करवाया |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  20 August 2020

 Digvijay Singh

 शिवराज घोषणावीर  गद्दार विधायक बीजेपी में गए   छिंदवाड़ा पहुंचे राज्यसभा सांसद  दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को घोषणावीर बताते हुए कहा की |  जब तक शिवराज कोई आदेश नहीं निकाल देते है | तब तक उन की बात पर भरोसा नहीं किया जा सकता  | कांग्रेस से भाजपा में गए विधायको को गद्दार बताते हुए  दिग्वविजय सिंह ने कहा कि इन गद्दरो को  चुनाव में जनता  सबक सिखाएगी  |  राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह पत्नी अमृता  सिंह के साथ  परासिया  के तुलतुला बंजारी माता मंदिर दर्शन करने पहुंचे |  जहाँ उन्होंने देश को कोविड 19 से निजात दिलाने के लिए पूजा अर्चना की और सुख शांति के लिए प्रार्थना की | दिग्विजय ने भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व विधायकों को आड़े हाथों लेते हुए कहा की |  जनता कांग्रेस से भाजपा में गए गद्दारो को चुनाव में सबक सिखाएगी |  इस दौरान उन्होंने सीएम शिवराज पर निशाना साधते हुए कहा की  | शिवराज सिंह ने जो प्रदेश के मूल निवासियों के लिए नौकरी की घोषणा की है |  वह उनके दौर में पहले की जा चुकी है  | उन्होंने कहा शिवराज जब तक इसका आदेश नहीं निकाल देते तब तक इसे नहीं माना जा सकता | वे घोषणावीर है | घोषणाओं में सिमट कर रह जाते हैं | उन्होंने व्यापम में भर्ती को लेकर कहा की व्यापम में जिसने पैसा दिया उसका किया गया |  वहीं उन्होंने कांग्रेस से भाजपा में गए विधायको को गद्दार बताते हुए कहा कि इन गद्दरो को  चुनाव में जनता  सबक सिखाएगी  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  20 August 2020

  Doctor commotion

डॉक्टर ने मारपीट से किया इंकार   मध्यप्रदेश के छतरपुर जिला अस्पताल के कोविड वार्ड में एक डॉक्टर ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया | डॉक्टर ने कोविड लैब में टेक्नीशियन से मारपीट की  और पुलिस के साथ भी बदतमीजी की |  वहीँ डॉक्टर का कहना है की उन्होंने किसी के साथ कोई मारपीट नहीं की है  | कोविड सेंटर में शराब के नशे में डॉक्टर  पुनीत वर्मा  ने लैब टैक्नीशियन अभिषेक सोनी के साथ मारपीट की |  और जब पुलिस ने  मेडिकल जांच कराने की बात कही तो डॉक्टर भड़क गया | और रौब झाड़ने लगा  | उसने कहा  मैं क्या चेक कराऊं | इतने मरीजों का रोज इलाज कर रहा हूं | आज तक किसी को हाथ नहीं लगाया |  सब झूठ बोल रहे हैं |  मैंने किसी को नहीं मारा  | उधर अभिषेक ने डॉक्टर पर आरोप लगाया है की उन्होंने कुर्सी से उन्हें मारा | जिसकी वजह से  उसे काफी चोटें आई  | स्टाफ ने भी बताया कि यह डॉक्टर रोजाना डयूटी पर शराब पीकर आता है | अभिषेक ने इसकी सूचना पुलिस को  दी  | जिसके बाद पुलिस ने अभिषेक की शिकायत पर डॉक्टर को हिरासत में ले लिया  |  और पूरे मामले की जांच शुरू  कर दी है |  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  20 August 2020

 AIIMS

कोरोना संक्रमण  के प्रभाव की पड़ताल   देश में पहली बार किसी कोरोना संक्रमित मरीज की डेड बॉडी का पोस्टमॉर्टम किया गया  | इस पोस्टमॉर्टम का मुख्य उद्देश्य कोरोना मरीज पर रिसर्च करना था |  जिससे पता चल सके कि यह शरीर में कितने लंबे समय तक रहता है और किन-किन अंगों को, किस हद तक प्रभावित कर सकता है |  कोरोना संक्रमित के शव के पोस्टमॉर्टम के लिए अनुमति लेना इतना आसान नहीं था.|  इसके लिए भोपाल  AIIMS  को  इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च  से मंजूरी लेनी पड़ी | जिसके बाद  कोरोना संक्रमित शख्स का रिसर्च के उद्देश्य से पोस्टमॉर्टम हो सका |  भोपाल AIIMS ने पहले भी ICMR से कोरोना पर रिसर्च के लिए संक्रमित व्यक्ति के शव के पोस्टमॉर्टम की मंजूरी मांगी थी, लेकिन संक्रमण के खतरे को देखते हुए इसकी अनुमति नहीं दी गयी. हालांकि, जब भोपाल AIIMS ने संक्रमण रोकने के उपाय के साथ ही पोस्टमॉर्टम की एडवांस तकनीक की जानकारी ICMR को भेजी तो इसकी मंजूरी मिल गई | पोस्टमॉर्टम करने वाली डॉक्टर्स की टीम ने पीपीई किट समेत सुरक्षा से जुड़ी सभी गाइडलाइंस का पालन किया | AIIMS भोपाल का दावा है कि रिसर्च के लिए कोरोना संक्रमित शव के पोस्टमॉर्टम का ये पहला मामला है. हालांकि, अभी कुछ और शवों पर रिसर्च की जाएगी, जिसके बाद फाइनल रिपोर्ट तैयार होगी | भोपाल AIIMS के डायरेक्टर डॉक्टर सरमन सिंह ने बताया कि ‘पोस्टमॉर्टम से शरीर के अंगों पर कोरोना वायरस के पड़ने वाले प्रभाव की जानकारी मिल सकेगी | संक्रमित होने के बाद दिल, फेफड़े, दिमाग या दूसरे अंगों पर वायरस किस तरह से और कितना असर करता है इसकी जानकारी भी मिल सकेगी |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 August 2020

 Narottam Mishra

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की खड़ी फसल नेताओं ने उजाड़ा कमलनाथ ने कांग्रेस विधायकों के क्षेत्र में विकास नहीं किया   गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस  पर निशाना साधते हुए कहा की  | कांग्रेस अब अपना अस्तित्व बचाने के लिए लड़ रही है  | देश में कांग्रेस समाप्ति की ओर है |  उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ को आड़े हाथों लेते हुए कहा की |  ये दो मुही  राजनीति कर रहे  हैं  |  कोई  बासमती चावल को जीआई टैग दिलाने की बात करते हैं एक इसका विरोध करते है | भाजपा में शामिल कांग्रेस विधायकों को लेकर नरोत्तम ने कहा की  | जो विधायक भाजपा में शामिल हुए हैं उनके क्षेत्र में कार्य नहीं किया गया | गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए कहा की कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जैसे तैसे भाजपा से दो चार सीटें ज्यादा जिता दी  | लेकिन नेता बैठे थे भोपाल में | जो इसको सम्हाल नहीं पाए  | नरोत्तम मिश्रा ने कहा कांग्रेस  कार्यकर्ताओं ने नेताओ को खड़ी और लहलहाती फसल दी थी | जिसको कांग्रेस नेताओं ने उजाड़ दिया | उन्होंने कहा घेराव तो दिग्विजय सिंह और कमलनाथ का करना चाहिए | और इनका कोई विरोध ना करे इसलिए ये सबका ध्यान भटका रहे हैं  |  मिश्रा ने कहा की कांग्रेस में बड़ी विचित्र स्थिति है |  एक तो ये बासमती चावल को  टैग  दिलाने के विरोध में है | तो दूसरे बोलते हैं साथ मे धरना देते हैं | कमलनाथ सुन्दर काण्ड करवाते है |  दिग्विजय लंका काण्ड | ये जनता और किसान को गुमराह कर रहे हैं |  कमलनाथ ने भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के विधायकों के क्षेत्र में विकास नहीं किया  | अब  काम नहीं होगा तो उनके क्षेत्र में विकास  कैसे होगा |  सुप्रीम कोर्ट के विधानसभा अध्यक्ष के नोटिस पर कहा की |  ना ही वे कोर्ट की अवमानना  कर रहे और ना ही विधायकों के ज्ञान पर प्रश्न उठा रहे | उन्होंने कहा जो मंत्री बने हैं वे वो स्तीफा  देने  के बाद बने हैं  | सच तो यह है की न्यायालय का समय जाया किया जा रहा है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 August 2020

  Pull party

11 लड़के और पांच लड़कियां पकडे गए   कोलार इलाके में स्थित एक ग्रीन फील्ड विला में 11 युवक और 5 युवतियां कर्फ्यू के दौरान देर रात नाइट पूल पार्टी करते पकडे गए | पार्टी में शराब का भी इंतजाम किया गया था | पुलिस कार्यवाही के दौरान इन लोगों ने पुलिस के साथ भी बदतमीजी की |  शहर  मे लगे रात के  कर्फ्यू  का  उलंघन करते हुए |  कोलार  इलाके  मे  शराब और पूल पार्टी चल रही थी | ग्रीन फील्ड विला मे  चल रही  पार्टी में कई बड़े घरों के लड़के लड़कियां शामिल थे | शराब और पूल पार्टी की खबर लगते ही  पुलिस ने होटल पर छापा मारा | जहां पुलिस पार्टी के साथ शराब के नशे में धुत युवतियों ने अभद्रता करने की भी कोशिश की | युवक रात में स्वीमिंग पूल में मस्ती कर रहे थे |  पुलिस ने 16 लोगों पर लॉकडाउन उल्लंघन और आबकारी एक्ट का मामला दर्ज कर युवतियों के परिजनों को सूचना  दी | कोलार थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया के अनुसार रात में करीब 11 बजे सूचना के बाद गेंहूखेडा में स्थित होटल में नाइट पूल पार्टी पर छापा मारा | जहां पुलिस टीम ने  11 युवक और 5 युवतियों को हिरासत में लिया |  होटल को किराए पर लिया गया है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 August 2020

  KAMAL PATEL

15 महीने दिग्विजय को याद नहीं आई   कृषि मंत्री कमल पटेल ने बासमती चावल के जीआई टैग के मसले पर  दिग्विजय सिंह पर पलटवार किया और कहा दिग्विजय सिंह को यह सब तब याद नहीं आया जब उनकी सरकार थी | मध्यप्रदेश में  बासमती चावल को जी आई टैग दिए जाने के संबंध में दिग्विजय सिंह ने  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान को चिट्ठी  लिखी | जिस पर मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने करारा हमला बोला और कहा दिग्विजय सिंह को यह सब तब पंद्रह महीने याद नहीं आया जब उनकी  सरकार थी | पटेल ने कहा दिग्विजय सिंह को चिठ्ठी लिखना है तो पंजाब के मुख्यमंत्री को लिखें  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 August 2020

 Victim of love jihad

Video जारी कर लगाई गुहार कोई मदद करो   सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें  एक  लड़की की बात मानें तो वो लव-ज़िहाद का शिकार हुई है | उसने वीडियो में खुद को मारे पीटे जाने की बात कहते हुए | चोटों के निशान भी दिखाए हैं और  सभी से मदद मांगी है |  इस वीडियो में बोल रही लड़की अपना नाम नेहा खत्री बता रही है और खुद को ग्वालियर का रहने वाला बता रही है |  लड़की का कहना है कि वो इवेंट के सिलसिले में जयपुर गई थी वहाँ उसकी एक लड़के से दोस्ती हुई उस लड़के ने अपनी पहचान छिपाई | खुद को हिंदू बताया और प्रेम में फंसाया, गलत काम किया |  उसका पैसा लूटा | उसके साथ रहा |  फिर छः महीने पहले लड़का उसे शादी के बहाने से जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के सूरनकोट ले आया यहाँ उसे पता चला कि उसके साथ धोखा हुआ है | लड़की ने आरोप लगाया कि लड़के ने उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराकर उससे शादी कर ली | अब मेरा पति शौकत अली खान मुझे प्रताड़ित करता है | उसके पिता, माँ, बहन, बहनोई, भांजिया सब उसके साथ मारपीट करते है|  ये सिलसिला 6 महीने से शौकत के गाँव के घर में जारी है | अब उसे जान से मारने की कोशिश की गई | पुलिस भी उसकी मदद नहीं कर रही  | इस लड़की ने गर्दन और हाथ पर चोट के निशान वीडियो में दिखाते हुए कहा कि मेरे पति शौकत और उसके परिवार वालों ने मेरे शरीर पर इतने निशान दिये हैं जिसे मैं दिखा नहीं सकती | लड़की ने वीडियो वायरल कर मदद करने की गुहार लगाई है  | इस समय ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है | ये कितना सच है और इसमें कहीं गई बातें और लड़की का नाम कितना सही है हम इसकी पुष्टि नहीं करते।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 August 2020

 Jeetu Patwari

मोक्ष प्राप्ति के लिए जीतू पटवारी की अपील   कांग्रेस विधायक पूर्व मंत्री जीतू पटवारी अपने उटपटांग बयानों के कारण खासे चर्चा में रहते हैं | अब पटवारी का कहना है कि कांग्रेस को लोग जिताएंगे तो उनका गलत चयन का पाप धुलेगा और उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होगी |  मध्यप्रदेश के नेता भी गजब है | इनमे कांग्रेस के जीतू पटवारी का तो कहना ही क्या  | कभी इनका कांग्रेस गई तेल लेने वाले बयान की खूब चर्चा होती है तो कभी मीडिया पर की गई टिपण्णी की |  इस बार पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने मोक्ष प्राप्ति की इच्छा जाहिर की है |  पटवारी की  बातों पर ही गौर फरमाइये | ये कह रहे हैं   उपचुनाव में कांग्रेस को जिताओगे तो ही मेरा गलत चयन कापाप धुलेगा और मुझे मोक्ष प्राप्त होगा, वरना तड़पता रहूंगा |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 August 2020

    Anna Hazare

एसपी सचिन शर्मा के नवाचार को सरहाना   समाजसेवी अन्ना हज़ारे ने  छतरपुर  पुलिस  की उस अभिनव पहल की प्रशंसा की है |  जिसमे पुलिस बुजुगो के लिये संकल्प योजना चला रही है ,इस योजना  के तहत अकेले रहने वाले बुजुर्गों की  पहचान  कर पुलिस उनकी मदद कर रही है |  छतरपुर   पुलिस की एक  पहल की चर्चा का  विषय  बनी है |  ओर इस पहल की सत्याग्रह कर समाज में परिवर्तन लाने  वाके  अन्ना हज़ारे ने भी प्रशंसा की हे  |  छतरपुर पुलिस बुजुगो के लिये संकल्प योजना चला रही है|  इस योजना मे जिले के तीन हजार ऐसे बुजुर्गों की पहचान की जा रही  हैं |   जिनके बच्चे घर से बाहर है और बुजुर्ग घर पर अकेले रहते है | इस योजाना मे उनको एस पी सचिन शर्मा ने एक मोबाइल नंबर दिया है,जिस नंबर वह बुजुर्ग अपनी किसी भी जरूरत को पुलिस को बता सकते है |  उसके बाद पुलिस के जवान या फिर स्वंय एस पी खुद मदद देने  बुजुर्ग के घर पहुंच जाते है  |  इस संकल्प योजाना  को चलाने वाले एस पी मानते है ,कि पुलिस का एक चेहरा डंडा लेकर कानून का पालन करवाना है |  लेकिन हम इस चेहरे को बदल रहे है | वह पुलिस के जवान संकल्प योजाना के तहत बुजुर्गों की मदद कर उनसे जुडने की कोशिश मे इस योजाना को चला रहे है|  दूसरी और इस योजाना मे लगे पुलिस अधिकारी भी इस योजाना मे अपना योगदान दे रहे है | इस योजाना मे बुजुर्ग भी पुलिस द्वारा मदद देने से खुश है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 August 2020

 Body missing

  परिजनों को थमा दी बच्चे की जगह दूसरे की बॉडी परिजनो ने लगाया अस्पताल प्रबंधन पर आरोप    रीवा संजय गांधी अस्पताल में अस्पताल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है |  जहाँ  एक मृतक की बॉडी गायब हो गई  | जिसके बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया  | परिजनों ने बताया की डॉक्टर ने पहले उनके बेटे को स्वस्थ्य बताया था  | लेकिन बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया | और परिवार को इनके बेटे की जगह किसी दूसरे की बॉडी दे दी  |  प्रबंधन की इस तरह की गैर जिम्मेदाराना हरकत से जनता में अस्पताल के प्रति विश्वास कम होता जा रहा है | बॉडी गायब होने को लेकर मऊगंज निवासी  राम विशाल  ने हॉस्पिटल प्रबंधन पर आरोप लगाया है  | कि उनके  बच्चे विवेक कुशवाहा को हल्की बुखार शर्दी खासी और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी | जिसकी बजह से 5 तारीख को संजय गांधी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था  |  जहा हालत में सुधार हुआ और दिनाक 7 को उन्होंने  विवेक कुशवाहा से बात की थी |  जिसके बाद परिजन व मरीज का किसी प्रकार का कोई संपर्क नही हुआ  | बाद में बताया गया की  उनके बच्चे की मौत हो गई है | जब परिजन बॉडी लेने संजय गांधी हॉस्पिटल पहुंचे हैं तो उनके बेटे की बॉडी ही बदल दी जाती है परिजनों ने  हास्पिटल प्रबंधन पर आरोप लगाया है कि  मेरे बच्चे की लाश को डॉक्टरों के द्वारा बदल दिया है  |  जब इस मामले की जानकारी एसएस मेडिकल कालेज के डीन एपीएस गहरवार से ली गई तो उन्होंने बताया कि हमारे स्टाफ की लापरवाही है  | अब इनके बच्चे की वाडी का पता लगाया जा रहा है |  उन्होंने बताया की  जिस दिन इनके बच्चे की मौत हुई थी  | उसी दिन दो लोगो की मौत हुई थी  |  स्टाफ को दो टैग लगाने के लिए बोला गया था  | हो सकता है वही से गड़वरी हुई  हो |  अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह में कैसे गैरजिम्मेदार लोग कार्य करते है इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते है   की | किस पर किस का टैग लगा दिया गया खुद ही हॉस्पिटल प्रबंधन को नहीं पता  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 August 2020

 KAMAL PATEL

बोवाई होने के बाद नींद खुली है कमलनाथ की कृषि का नहीं है ज्ञान नौटंकी कर रहे कमलनाथ      यूरिया संकट को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखने को लेकर  कमलनाथ पर कृषि मंत्री कमल पटेल ने तंज कस्ते हुए कहा की | जब बोवनी का काम पूरा हो गया है |  तब इनकी नींद खुली है |  लेकिन उन्हें पता होना चाहिए कि अब प्रदेश में भाजपा की सरकार है | और  समय पर किसानों के लिए 1.13 लाख मीट्रिक टन अतिरिक्त यूरिया का इंतजाम किया जा चुका है  | कमल पटेल ने इसे कमल नाथ की नौटंकी बताया  | उन्होंने  कहा कमलनाथ ने केवल छिंदवाड़ा के किसानों की चिंता की |  लेकिन भाजपा सरकार प्रदेश भर के किसानों के हितों के लिए संकल्पित है |   " बड़ी देर कर दी मेहरबा आते आते "  ये तंज कसा जा रहा है पूर्व सीएम कमलनाथ पर  | कृषि मंत्री कमल पटेल ने कमलनाथ पर यूरिया के लिए पत्र लिखे जाने पर जमकर निशाना साधा  और कहा | जब बोवनी का कार्य पूरा हो गया है तब कमलनाथ की नींद खुली है |  कमल पटेल ने कहा है कि कर्जमाफी के नाम पर किसानों से धोखाधड़ी करने वाले कमलनाथ अब यूरिया की उपलब्धता के फर्जी आंकड़ों से किसान हितैषी बन रहे हैं  | उन्होंने  कहा कि कमलनाथ को पता हो या न हो लेकिन प्रदेश के किसानों को पता है |  कि पिछले साल के मुकाबले इस साल यूरिया आसानी से वाजिब कीमत पर उपलब्ध है | कमलनाथ भ्रामक आंकड़ों का सहारा लेकर किसान हितैषी बनने के लिए चिट्ठी लिख रहे हैं | कमल पटेल ने कहा कि यदि सत्ता में रहते किसानों की सुध ले ली होती तो आज यह चिट्ठी नहीं लिखना पड़ती | उन्होंने  ने कहा कि कमलनाथ को खेती और किसानी के बारे में कुछ पता नहीं है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 August 2020

 Narottam Mishra

प्रदेश में नहीं 15 हजार कार्यकर्ता कल्पनाओ में कांग्रेस नरोत्तम ने दी कृष्णजन्माष्ठमी की शुभकामनायें भाजपा में कोई भी मिल सकता है पार्टी हाई कमान से   गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कोंग्रस के पंद्रह हजार कार्यकर्ता एक  एक विधानसभा में तैनात करने को लेकर कहा की  | विपक्ष में पूरे मध्य प्रदेश में पंद्रह हजार कार्यकर्ता नहीं है | कांग्रेस कल्पनाओं के स्वर्ग में विचरण कर रही है  | कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर नरोत्तम ने कटाक्ष करते हुए कहा की |  कांग्रेस में गांधी परिवार को छोड़कर कोई तीसरा अध्यक्ष नहीं बन सकता  | उन्होंने पूर्व सीएम कमलनाथ पर भी तंज कस्ते हुए कहा की जब खेतों में बोनी हो गई है तब इनको यूरिया खाद की याद आई है |  पर ठीक है जब जागो तभी सवेरा | गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने  कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए कहा की कांग्रेस पार्टी में गांधी परिवार के अलावा कोई भी तीसरा अध्यक्ष नहीं बन सकता |  उन्होंने कांग्रेस के बेविनार पर टिप्पणी को लेकर कहा की  | ये आश्चर्य का विषय है की  वे इस पर सवाल उठा रहे हैं |  वेबिनार का आयोजन समृद्ध एमपी के लिए है | कमलनाथ के अर्जुन वाले वायरल पोस्टर को लेकर नरोत्तम ने कहा की  | जो हालत कांग्रेस की की गई है वैसी तो अर्जुन की नहीं थी | उन्होंने विधासभा में बीस   इंचार्ज बनाने को लेकर कहा की  | इंचार्ज बनाने के लिए पहले बीस लोग तो हो |  कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कल्पनाओ के सब्ज बाग़ दिखा  रही है | नरोत्तम मिश्रा ने भाजपा को लेकर कहा की हमारी पार्टी में कोई नाराजगी नहीं है | कोई भी पार्टी हाई कमान से मिल सकता है  |  नरोत्तम मिश्रा ने सभी प्रदेशवासियों को कृष्ण जन्माष्ठमी की बधाई दी | और कहा कृष्ण की वाणी से चारो वेदों की रचना हुई है  |  रैपिड टेस्ट को लेकर उन्होंने कहा की |  इसकी वजह से कोरोना संक्रमण थमने लगा है  | अब 100 से नीचे केस आ रहे हैं | उन्होंने लोगों से कोरोना गाइड लाइन का पालन करने की अपील की |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 August 2020

 rain

ग्वालियर में सड़कें पानी से लबालब   बारिश ने 6 दिन बाद फिर से  ग्वालियर  को तरबतर  कर दिया |  करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई | तेज बारिश से कई जगह शहर की सड़कों पर पानी भर गया | एक घंटे में एक इंच से ज्यादा बारिश हुई  .|  ग्वालियर में तेज बारिश से निचले इलाकों में कई लोगों के घरों में भी पानी घुस गया  | वहीं कई जगहों पर बिजली की लाइनों में भी फॉल्ट आ गया  | हालांकि बारिश ने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दी | बंगाल की खाड़ी का निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश तक आते-आते कमजोर पड़ गया, लेकिन यह मानसून ट्रफ लाइन के साथ मर्ज हो गया  है |  मानसून ट्रफ लाइन के साथ सिस्टम के मर्ज होने से  ग्वालियर  में बरसने वाले बादल छह दिन बाद फिर  मेहरबान हो गए | मंगलवार दोपहर में शहरवासियों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा, लेकिन  शहर के ऊपर काली घटाएं छा गईं और तेज हवा के साथ करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई |  जिससे नाले व नालियां उफान पर आ गए वहीं बालाजीपुरम में लोगों के घरों में पानी भर गया |  नदी गेट पर तो कमर से ऊपर पानी भर गया, जिससे लोगों को निकलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा | मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में मध्यम बारिश के आसार जताए हैं | तेज बारिश के कारण गड्ढा वाला मोहल्ला, डलिया वाला मोहल्ला, कोटेश्वर मंदिर के पास व शब्दप्रताप आश्रम पर लोगों के घरों में पानी घुस गया  |  चेतकपुरी, माधव नगर गेट पर भी पानी भर गया  | यहां पानी भरने की वजह से वाहन रेंगते हुए निकले, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 August 2020

 Tree beaten

लोगों को शक था बुजुर्ग चोर है   एक बुजुर्ग पर चोरी का शक करते हुए लोगों ने उसे पेड़ से बांध दिया और उनके साथ अभद्रता की | मामला छतरपुर का है  | पुलिस का कहना हैं जांच के बाद इस मामले के दोषियों पर कार्यवाही की जाएगी |  छतरपुर में एक बुजुर्ग  पर  चोरी का  शक  करते हुए  ग्रामीणों ने  उसे पेड़ से बाधकर  मारपीट की |  ये घटना ईशानगर थाने के बेहटा गांव की है |  बीती रात गांव के कुछ घरो मे चोरी हुई ,सुबह जब लोगो को पता चला ,तो उन्होने चोरी के स्थान से लेकर उसकी जांच की तो उन्हे पेड से टिकी एक बंदूक मिली   | जिसे  एक बुजुर्ग ने अपनी बताकर  ले लिया |  बस  फिर  क्या था ,ग्रामीणों ने चोरी के शक मे बुजुर्ग को पेड से  बांध दिया और उसकी पिटाई कर दी |  तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरीके से गांव की भीड़ एक बुजुर्ग को रस्से  के सहारे पेड़ से बांध रही है और उसके साथ अभद्रता कर रही है  | साथ ही यह आरोप लगाया जा रहा है कि इस बुजुर्ग ने गांव में चोरी की घटना को अंजाम दिया है | बुजुर्ग के हाथ में एक राइफल है जो कि उसकी लाइसेंसी बताई जा रही है|  उधर इस घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है  |  वहीं इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि भीड़ द्वारा एक बुजुर्गों को पेड़ से बांधे जाने का मामला सामने आया है | इसमें जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 August 2020

 KAMAL PATEL

कृषि मंत्री ने किसानों की ओर से आभार व्यक्त किया कमल :किसान अब मजबूर नहीं और मजबूत होंगे   कृषि क्षेत्र के अधोसंरचना विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा एक लाख करोड़ रुपए का विशेष फंड घोषित किए जाने पर मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे किसानों की आत्मनिर्भरता का मार्ग प्रशस्त होगा |  कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि   देश में कृषि से जुड़ी सुविधाएं तैयार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक लाख करोड़ रुपए का विशेष फंड लॉन्च किया है |  इससे गांवों-गांवों में बेहतर भंडारण, आधुनिक कोल्ड स्टोरेज की चेन तैयार करने में मदद मिलेगी और गांव में रोज़गार के अनेक अवसर तैयार होंगे   |  किसान अब मजबूर नहीं और मजबूत होंगे  | अब कानून बनाकर किसान को मंडी के दायरे से और मंडी टैक्स के दायरे से मुक्त कर दिया गया |  अब किसान के पास अनेक विकल्प हैं अब किसान अपने खेत, खलिहान, घर से अपनी फसलों का सौदा कर सकता है | किसान के पास फसलों के भंडारण, कोल्ड स्टोरेज की सुविधा गांव में ही होगी, वह फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाकर अपनी उपज से ज्यादा लाभ कमा सकेंगे इसके लिए किसानों की दस हजार समितियां बनाई जाएंगी |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  12 August 2020

 HATYA

समोसे के चक्कर में भाई को मारडाला   एक समोसे की कीमत ने  से चचेरे भाइयों के बीच ऐसा झगड़ा करवाया कि समोसा बेचने वाले को अपनी जान गवाना पड़ गई |  ये मामला छतरपुर के नौगावं का है | एक समोसे के रूपये मांगने पर युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गई  | हत्या करने का आरोप मृतक के चचेरे भाईयो पर लगा है | घटना नौगांव थाने के झीझन   की है |  मृतक आशा राम कुशवाहा समोसे का ठेला लगाता था ,उस ठेले पर उसके भाई समोसे खाने पहुंच गये ,समोसा खाने के बाद आशा राम ने चचेरे भाईयो से रूपये मांगे ,जिस पर चचेरे भाई विवाद करने लगे  | विवाद बढता देख आशा राम के चार भाईयो ने आशा राम की लाठी डंडो से पिटाई कर  दी  | घायल आशाराम को  नौगांव अस्पताल लाया गया ,लेकिन हालत गंभीर होने पर उससे झांसी मेडिकल काँलेज रैफर  कर दिया गया ,जहां रास्ते मे उसकी मौत हो गई  | मौत की खबर लगते ही पुलिस ने आशाराम के  चारो चचेरे भाईयो को गिरफ्तार कर लिया है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  12 August 2020

 Boy tied girl

लड़का -लड़की को बाँधने का वीडियो वायरल   सिंगरौली के सितूल गांव में एक नाबालिग लड़के और लड़की को लोगों ने कई घंटों तक पेड़ से बांध कर रखा और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया | इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले का खुलासा हुआ |  सितूल गांव में नाबालिग लड़के व लड़की को ग्रामीणों ने कई घंटों तक  पेड़ से बांधकर रखा | इसके बाद किसी ने इस घटना की जानकारी डायल 100 को दी |  मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़का और लड़की को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़वाया और उन्हें पुलिस स्टेशन ले कर आई  | इस घटना का वीडियो   सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो यह मामला सामने आया | दोनों नाबालिग ग्रामीणों को  संदिग्ध परिस्थितियों में मिले  थे  | उसके बाद इनके साथ मारपीट की गई और पेड़ से बांध दिया गया |  पुलिस  दोनों नाबालिक लड़के व लड़की को थाने लेकर आई और दोनों के परिजनों को घटना की जानकारी दी | .जिसके  बाद  दोनों के परिजनों की आपसी सहमति से उन्हें छोड़ दिया गया | पुलिस ने दोनों को पेड़ से बांधने वालों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  12 August 2020

 Group

अध्यापक संघ के वाट्सअप ग्रुप की खुली पोल    कुछ अध्यापक कितने निरंकुश हैं इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक अध्यापक ने सोशल मीडिया पर  मध्यप्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री गोपाल भार्गव को लेकर अभद्र भाषा में टिप्पणी लिखी  | बीजेपी नेताओं ने इस अध्यापक के खिलाफ कार्यवाही किये जाने की बात कही है|  शिक्षक का कार्य बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के साथ उन्हें अच्छा नागरिक बनाने में मदद करना भी है |  लेकिन कुछ शिक्षक अपने कार्य व्यवहार से इस पेशे की गरिमा को गिरा रहे हैं | परासिया के मोरडोंगरी ग्राम पंचायत  की  माध्यमिक शाला  के  एक शिक्षक ने सोशल मीडिया  पर  मंत्री गोपाल भार्गव के बारे में अभद्र टिप्पणी लिख  दी |  जिससे  नाराज भाजपा युवा मोर्चो के जिला उपाध्यक्ष  पंकज मूंगिया ने  थाने में ज्ञापन सौपा और पुलिस से मांग  शिक्षक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  12 August 2020

  Negligence

तार में फंसकर महिला की दर्दनाक मौत   सिंगरौली जिले में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है  | बिजली का तार टूटकर घंटों जमीन पर पड़ा रहा जिसके चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई  | इसके बाद से बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है |  सिंगरौली में किसान पहले से ही घटिया पोल वा घटिया तार लगने की शिकायत कर रहे थे |  ऐसे में  भरसैंडी गांव में पोल टूटकर जमीन पर गिरा गया और  स्थानीय लोगों  की शिकायत के बाद भी विद्युत विभाग की  टीम नहीं पहुंची |  जिसके वजह से टूटे तार में फंसकर एक  महिला की मौके पर दर्दनाक मौत , हो गई | बैढ़न से तकरीबन 120 किलोमीटर दूर ग्राम भरसेंडी में महिला के परिजनों  ने बताया महिला इंसान  लल्ली यादव  अपने खेतों में खाद डालने जा रही थी कि बिजली के खम्भे से टूटा हुये तार   की चपेट में आने से  वः बुरी तरह झुलस गई और  उसकी वहीँ मौत हो गई  | किसान लल्ली यादव की दर्दनाक मौत के बाद ग्रामीण भड़क गए  | ऐसे में  निवास पुलिस चौकी प्रभारी संदीप नामदेव ने दलबल के साथ मोर्चा संभाला |  ग्रामीणों  ने बिजली विभाग के जिम्मेदारों पर आरोप लगाया कि तीन दिन पहले ही विभाग को तार टूट कर गिरने की खबर फोन के जरिये दी गयी थी लेकिन बिजली विभाग की मेंटिनेंस टीम नहीं पहुंची | जिससे एक महिला को अपनी जान गवानी पड़ी | इसके पहले भी आंधी हवा से तार टूटने पर शिकायत के बाद भी सुधार नहीं होते |  जिससे करेंट चालू होने से कई मवेशियों की जान जा चुकी है  | काफी   हंगामे के बीच  पुलिस की  समझाइश पर मामला शांत हुआ |   सिंगरौली एमपीईबी के एजुकेटिव इंजीनियर एसपी तिवारी  ने कहा कि सीधी जिले से इसका नियंत्रण होने की वजह से काफी दिक्कतें आ रही हैं

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 August 2020

  Violation of order

सोसायटी प्रबंधक को नही कलेक्टर का डर   सिवनी कलेक्टर ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क लगाना अनिवार्य किया है  | ऐसा न करने वालों पर जुर्माने का प्रवधान भी है लेकिन  सिवनी में कलेक्टर के निर्देश की सरे आम धज्जियाँ उडाई जा रही हैं और लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं  |  सिवनी कलेक्टर ने बिना मास्क ओर सोशल डिस्टनसिंग का पालन ना करने  वालों पर अर्थदण्ड लगाने के आदेश जारी किये  हैं |  जिसके लिये पुलिस, नगरपालिका, जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत को अधिकृत किया गया है  | किंतु ये सभी जिला कलेक्टर के आदेश को दरकिनार कर रहे हैं | कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए बनाये गए नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है  | ये नजारा लखनादौन घंसौर रोड सोसायटी का है |  जहाँ किसानों को यूरिया वितरण किया जा रहा था  |  मौके  पर मौजूद प्रशासन के सामने लोग बिना मास्क लगाए ओर सोशल डिसतेनसिंग का उलंघर करते साफ नजर  आये | लेकिन प्रशासन ने इस पर कोई एक्शन नहीं लिया |  सिवनी जिले में भी लगातार कोरोना मरीज की संख्या बढ़ती जा रही है |  लेकिन आम जनता और प्रशासन अपनी जिम्मेदारी से मुह फेरते दिखाई दे रहे हैं   |  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 August 2020

 Stray animal

पशुओं से परेशान किसान की सुनवाई नहीं   सिंगरौली में किसान आवारा पशुओं से परेशान हैं |  किसानों की  फसलों को आवारा पशु बर्बाद कर रहे हैं | ये पशु खेत में खड़ी फसल खा जाते हैं | इस मसले पर  किसानों की शिकायतों पर कोई सुनने वाला भी नहीं है  |  सिंगरौली जिले के किसानों की फसलों को आवारा पशुओं द्वारा नुकसान पहुंचाया जा रहा है   | आवारा पशु मौका देखकर खेत में घुस जाते हैं और फसल खा लेते हैं  |  किसानों का कहना है कि सरकार एक तरफ कहती है कि किसानों को सस्ते दामों में खाद बीज दिया जाएगा व किसानों के नुकसान की भरपाई  की जाएगी पर किसानों की फसलों को आवारा पशुओं द्वारा नुकसान किए जाने पर किसानों का काफी नुकसान भी हो रहा है जिसको लेकर किसान कई बार जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों को अवगत करवा चुके हैं  | लेकिन  किसानों की  पीड़ा को कोई सुनने वाला नहीं है |  आवारा पशुओं के लिए  सरकार द्वारा कई गौशाला भी  खोली गई हैं | इसके बावजूद भी किसानों को आवारा पशुओं से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है | गौशाला में भी इन पशुओं को नहीं रखा जा रहा है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 August 2020

 KAMAL PATEL

किसान ट्रेन से  बढ़ेगी किसानों की आमदानी   एमपी के कृषि मंत्री कमल पटेल ने किसान ट्रेन को किसानों के लिए वरदान बताया और कहा इससे किसानों को बड़ा बाजार मिलेगा और उसकी आमदनी में इजाफा होगा  | किसान ट्रेन देश के किसानों के लिए वरदान है, इस ट्रेन से किसानों की उपज को बड़ा बाजार मिल सकेगा और बिचौलियों से भी मुक्ति मिल सकेगी  | कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कमल पटेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने का जो संकल्प लिया है किसान ट्रेन उसे पूरा करने का माध्यम है  |  इस ट्रेन में किसान अपने फल और सब्जियों को दूसरे बड़े शहरों में भेजकर ज्यादा दाम कमा सकेंगे अभी तक स्थानीय स्तर पर भंडारण का समुचित इंतजाम नहीं होने से फल, सब्जी खराब हो जाते थे इसलिए किसानों को औने-पौने दाम पर बेचना पड़ता था  |  किसान ट्रेन से कृषि उपज का बाजार विस्तृत हुआ है जिससे किसानों को उनकी सब्जियों और फलों से ज्यादा आमदानी होना शुरु हो जाएगी | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  10 August 2020

  Bhupendra Singh

कांग्रेस का ना ही कोई संगठन है ना ही विचारधारा भूपेंद्र :कांग्रेस एक  प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है     नगरी निकाय मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा की |  कांग्रेस कोई पार्टी नहीं है  | कांग्रेस कई लोगों का गिरोह है | जिसकी कोई विचारधारा नहीं है | भूपेंद्र सिंह ने कांग्रेस को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बताया  |  दिग्विजय सिंह और लक्ष्मण सिंह के बीच चल रही तनातनी पर मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा की  कांग्रेस कोई पार्टी नहीं  | बल्कि ये  व्यक्तियों का  गिरोह है   | हर गिरोह के अपने सरगना है | और सरगनाओं के इशारे पर गिरोह काम करते हैं  | और अपनी  बात रखते हैं | जैसे पहले डाकुओं के सरगना होते थे |   कांग्रेस की ना कोई विचारधारा और ना ही संगठन है  | कांग्रेस पार्टी ,  पार्टी नहीं बल्कि एक  प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  10 August 2020

  Sajjan Singh Verma

लक्ष्मण सिंह कितना पढ़े लिखे हैं इसकी पड़ताल हो   पूर्व मंत्री वरिष्ठ कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने विधायक लक्ष्मण सिंह की योग्यता पर सवाल उठाये हैं | वर्मा ने कहा दिग्विजय सिंह और लक्ष्मण सिंह कितना पढ़े लिखे हैं इसकी भी पड़ताल हो जाये, कौन विद्वान है कौन कमजोर है साफ हो जाएगा |  कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह के दिग्विजय सिंह पर दिए बयान पर  पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा की दिग्विजय सिंह और लक्ष्मण सिंह कितना पढ़े लिखे हैं इसकी भी पड़ताल हो जाये, कौन विद्वान है कौन कमजोर है साफ हो जाएगा...उन्होने कहा भगवान राम और लक्ष्मण त्रेता युग मे पैदा हुए थे | इसलिए कलयुग में इस तरह के लोग भी पैदा हो रहे हैं, जो अपने पुरखों और वरिष्ठों पर सवाल खड़े कर रहे हैं, कमलनाथ जी की कोई बराबरी नही कर सकता चाहे कितने जन्म ले ले  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  10 August 2020

 Memorandum

इलाज के दौरान दिल का दौरा पड़ने से हुई थी मौत   गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पूर्व विधायक मनमोहन शाह बट्टी की मौत को लेकर  सीबीआई जांच की मांग की जा रही है |  गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना  है की | सीबीआई जांच के बाद ही  मौत के सही कारण का पता चल सकेगा  |  कोरोना संक्रमित अमरवाड़ा के पूर्व विधायक और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनमोहन शाह बट्टी की |  चिरायु अस्पताल में इलाज के दौरान हार्टअटैक से मौत हो गई थी | जिसके बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकार से मौत की सीबीआई जांच  मांग की और रष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा |  कार्यकर्ताओ का कहना है की सीबीआई जांच से ही पता चल सकेगा की हकीकत क्या है  | उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है या कोई और वजह थी |    कार्यकर्ताओं ने सीबीआई जांच नहीं कराये जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  10 August 2020

 Panic from corona

सिंगरौली में कोरोना मरीजों की संख्या 182  हुई   सिंगरौली में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है  | कोरोना के कुल पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 182 पहुंच गई है  | जेल के 16 पॉजिटिव में 15  कैदी  और 1 प्रहरी है | जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीमें कंटेनमेंट एरिया बनाने जुटी रहीं  |  सिंगरौली में  देर रात एक साथ 33 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले  | जिससे स्वास्थ्य विभाग से लेकर जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया | आनन-फानन में टीमें सक्रिय हो गई और केस का एरिया चिन्हित होते ही 108 एम्बुलेंसों को उन्हें नजदीकी कोविड केयर सेंटर या आइसोलेशन में शिफ्ट कराने का सिलसिला शुक्रवार- शनिवार की आधी रात के बाद तक चलता रहा |  सिंगरौली जिले में कोरोना पाजिटिव व्यक्ति लगातार बढ़ते जा रहे हैं अभी 3 दिन पहले जिले के जेल में 21 कोरोना से पीड़ित महिला व पुरुष कैदी एक साथ मिले थे | अब फिर जेल में कोरोना बम फटा है | सिंगरौली में  इस समय भीषण परिस्थितियों से गुजर रहा है  | जिले में कोरोना के मरीज कम होने के बजाय  जिले में लगातार बढ़ते जा रहे हैं  | हालांकि  जिला प्रशासन  पुलिस प्रशासन  चिकित्सालय की टीम  लगातार मानिटरिंग कर रही है | जिले की  अंतर राज्य  सीमाएं सील की हुई है  जो भी व्यक्ति  इस जिले से बाहर का आ रहा है उस की  सघन जांच पड़ताल हो रही है  |  बाहर से आने वाले व्यक्तियों को 14 दिन बार्डर के समीप सेंटर में  क्वॉरेंटाइन किया जा रहा है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  10 August 2020

 Lakshman Singh

रामभक्ति और शुद्धिकरण से कुछ नहीं होगा   कांग्रेस के बड़े नेता दिग्विजय सिंह के भाई | कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह  ने अपनी ही पार्टी पर निशाना साधा और कहा  |  राम भक्ति दिखाने और शुद्धीकरण से कुछ नहीं होगा | ऐसा करके हम अपना ही नुकसान करेंगे |  एक बार फिर कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने  अपनी  ही पार्टी कांग्रेस को  निशाने पर लिया है  | लक्ष्मण सिंह ने कहा राम भक्ति दिखाने और शुद्धीकरण से कुछ नहीं होगा | ऐसा करके हम अपना ही नुकसान करेंगे | शुद्धीकरण औऱ राम भक्ति दिखाने से बसपा का ही फायदा होगा | हमें  इन मुद्दों से दूर रहकर बुनियादी मुद्दों पर चुनाव लड़ना चाहिए | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 August 2020

 Crocodile on the road

नहीं पहुंचा वन अमला ग्रामीणों ने बांध कर नदी में छोड़ा   सड़क पर एक विशालकाय मगरमछ को देखकर भगदड़ मच गई |  ये मगरमछ 8 फीट से भी जयादा लम्बा बताया जा रहा हैं  |  इस मगरमछ के सड़क पर होने से जाम के हालत बन गए  |  बहुत देर तक जब वन अमला नहीं पहुंचा को ग्रामीणों में खुद रस्सी से बांध कर मगरमछ को नदी में छोड़ दिया |   वीओ - अचानक से  शिवपुरी में सड़क पर 8 फुट से भी ज्यादा लम्बे  |  विशाल मगरमच्छ को ढेकुआ तिराहा के हनुमान मंदिर के सामने रोड पर टहलते हुए देखा गया  | सुबह-सुबह यह नजारा ग्रामीण ने देखा तो सभी घबरा गए  |  ये ग्रामीण अपने मवेशियों को जंगल में चरने के लिए छोड़ने जा रहे थे  |  जब एकाएक मगरमछ पर नजर पड़ी तो ग्रामीण ने  | थाने में और वन विभाग को इसकी सूचना दी  | पुलिस मौके पर पहुंची मगर  | वन विभाग  का कोई अधिकारी कर्मचारी मगरमछ का रेस्क्यू करने मौके पर नहीं पहुंचा  |  काफी देर बीतने के बाद जब सड़कों पर जाम लगने लगा तो फिर वन विभाग को सूचित किया गया जिस पर | एक वन का कर्मचारी ने बताया कि हमने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी है  |  लेकिन लम्बा  इंतजार करने के बाद भी कोई वन अमला नहीं पहुंचा  | . ऐसे में ग्रामीणों ने उसे रस्सी से बांधकर खेतों से होते हुए नदी में लेजा कर छोड़ दिया  | वन विभाग के जिम्मेदारों को ग्रामीणों ने बार-बार आग्रह किया इसके बाद भी कोई नहीं आए  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 August 2020

 Narottam Mishra

कृषि और किसान सरकार की प्राथमिकता है   कांग्रेस को आत्मशुद्धीकरण करने की जरूरत   गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राजयसभा सांसद दिग्विजय सिंह के वचन निभाने वाले बयान को लेकर कहा की | वास्तविकता में  दिग्विजय सिंह  ने यह कटाक्ष कमलनाथ पर किया है |  कमलनाथ ने अपने किसी भी वचन को पूरा नहीं किया है  | भाजपा ने जो वादे किये थे उनको निभाया है | चाहे वह केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार |  उन्होंने कांग्रेस को आत्मशुद्धि करने की भी सलाह दी |   दिग्विजय सिंह के वचन ना निभाने वाले बयान को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा की  |  कमलनाथ ने जो वादे जनता से किये थे |  उसमे से किसी को भी पूरा नहीं किया |  कमलनाथ सरकार ने ना तो किसानो का कर्ज माफ़  किया , ना बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया  |  भाजपा ने अपने हर वादे को पूरा किया है  | भाजपा ने  लाडली लक्ष्मी योजना चलाई , किसानो के हित में योजनाए बनाई  , कन्या विवाह योजना चलाई  | उन्होंने कहा हमने वचन दिया था 370 हटाने का उसको हटाया गया  , राम मंदिर निर्माण , तीन तलाक मुद्दा सब वादे निभाए  |  शिवराज सरकार ने दिग्विजय सिंह द्वारा दिए गए बीमारू राज्य को विकासशील राज्य बनाया  | उन्होंने कहा दिग्विजय ने यह कटाक्ष असल में कमलनाथ पर किया हैं  |  जिन्होंने एक भी वचन नहीं निभाया हैं | नरोत्तम मिश्रा ने कहा की कोरोना के इस काल में वेबिनार के माध्यम से कार्य संचालित किये जा रहे हैं  | उन्होंने कहा कृषि  हमारा प्रमुख लक्ष्य है |  शिवराज सरकार में हमेशा किसान और कृषि पर ध्यान दिया गया है  |  हमारी सरकार में प्रदेश में सिचाई का रकबा बढ़ा है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 August 2020

 Cow mother resolution

गौ माता को खिलाएंगे गूढ़ रोटी करेंगे सेवा   अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन के बाद हिन्दुओं के एक नया उत्साह अर्जित किया  | बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद ने नगर के राम मंदिर में एकत्र होकर संकल्प लिया हैं की वे सही गौ माता की रक्षा करेंगे और रोज गौ माता को गूढ़ और रोटी खिलेंगे  |  परासिया में बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद |  ने अयोध्या में राममंदिर का भूमि पूजन होने के बाद  | गौ माता को भी सुरक्षा करने का संकल्प लिया हैं | सभी ने राम मंदिर में एकत्र होकर नगर में गौ माता को रोटी व गुड़ खिलाने का भी संकल्प लिया |  और जितने भी पशु आवारा नगरों में घूम रहे हैं  |  उन सभी मवेशियों को रोटी गुड़ खिलाने के कार्य की शुरुवात की  | और अयोध्या में भव्य राम मंदिर का भूमि पूजन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया  | और सभी हिन्दुओ को एकत्र रहने की बात कही |  यदि हिन्दू एकत्र हो गया तो हिन्दुओ की शक्ति एक होने से हिन्दू धर्म पर कोई अत्याचार नही कर सकता इसीलिए बजरंग दल ने सभी हिन्दुओ को एकत्र होकर रहने और  गौ माता की सेवा करने के लिए अपीली की  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 August 2020

  Kamal Patel

71 विक्रेताओं के लायसेंस निलंबित, 50 के निरस्त   मध्य प्रदेश में खाद बीज के मिलावटखोरों और मुनाफाखोरों पर सख्त कार्रवाई का दौर जारी है  | कृषि मंत्री कमल पटेल के निर्देश पर  गड़बड़ी का पता लगते ही लायसेंस निरस्त किए जा रहे हैं  |  अब तक 50 लायसेंस निरस्त किए जा चुके हैं, 71 लायसेंस निलंबित हैं  और 22 विक्रेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है | कृषि मंत्री कमल पटेल प्रदेश में किसानों के हितों को लेकर स्वयं सक्रिय हैं  |  खरीफ फसलों के सीजन में उर्वरक की बढ़ती मांग के बीच नकली खाद और बीज बेचने वालों से किसानों को बचाने के लिए पूरे अमले को मैदान में उतार दिया गया है  |  खाद के अवैध भंडारण, परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है |  कृषि अमले की सक्रियता से सकारात्मक नतीजे आ रहे हैं  | किसानों को न खाद की उपलब्धता में दिक्कत आ रही है और न ही मंहगे दाम पर खाद खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है  | कृषि मंत्री कमल पटेल  के निर्देश पर प्रदेश में अब तक 71 विक्रेताओं के लायसेंस निलंबित किए जा चुके हैं जबकि 50 लायसेंस निरस्त हो चुके हैं  | खाद, बीज के अवैध भंडारण, परिवहन और मिलावट को लेकर 22 एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी हैं, एक मामले में एफआईआर दर्ज करने से पूर्व विवेचना की जा रही है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 August 2020

 RISHVAT

किसान से मांगी थी  20 हजार की रिश्वत   छतरपुर मे किसान पर बिजली चोरी का प्रकरण न बनाने के एवज मे रिश्वत लेने का मामला सामने आया है  | बिजली विभाग के उपयंत्री और लाइन मैन ने इस काम के लिए बीस  हजार की मांग की थी  | जिसके बाद लोकायक्त पुलिस ने उसे रिश्वत लेते रंगे  हाथों गिरफ्तार कर लिया  |  रिश्वत लेना  बिजली विभाग के उपयंत्री को महंगा पड़  गया  |  उपयंत्री को सागर लोकायुक्त की टीम ने दस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथो  पकड लिया  | बताया जा रहा है की हिम्मतपुरा के किसान चेतराम अहिरवार पर बिजली विभाग के लाईनमैन छिकोडी लाल पटेल ने  पहले |  मुगीँ पालन सेंटर पर  बिजली चोरी का आरोप लगाया  | और फिर इससे बचने के लिए उपयंत्री अंकित सीजेरिय के नाम पर पैसे की मांग की  |   जिस पर किसान ने दोनो को साढे पांच हजार की रिश्वत पहले दे दी | इसके बाद पीडित किसान ने इन दोनो की शिकायत सागर लोकायुक्त से कर दी  | जिसके बाद  लोकायुक्त की टीम ने बाकी के दस हजार लेते  उपयंत्री और लाईनमैन को गिरफ्तार कर लिया |

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 August 2020

 Foundation stone day

ग्रामीणों ने कराया सुंदरकांड बताया ऐतिहासिक दिन   आयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन की धूम टीकमगढ़ में भी देखने को मिली  | यहाँ ग्रामीणों ने राम मंदिर शिलान्यास के अवसर पर बड़ीधूम धाम से सुन्दरकाण्ड का पाठ किया  | और जय श्री राम के नारे लगाए  |  ग्राम नया खेड़ा में  ग्रामीणों ने राम मंदिर  शिलान्यास को ऐतिहासिक बताते हुए  इस दिन को धूमधाम से मनाया |  ग्रामीणों ने पहले से ही गांव के सामुदायिक भवन में सुंदरकांड के आयोजन के लिए रूपरेखा बना ली थी  |  जैसे ही प्रधानमंत्री मोदी  ने अयोध्या स्थित राम जन्म भूमि पर राम मंदिर का शिलान्यास किया   ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बना  | पूरा गांव राम के जयकारों से गूंज उठा | इस दौरान  भगवान श्री राम के चित्र पर पूजा पाठ और सुंदरकांड का भव्य आयोजन किया गया |  ग्रामीणों ने इसे  ऐतिहासिक दिन बताया  और कहा अब सही मायने में रामराज्य की स्थापना होगी | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 August 2020

 Narottam Mishra

कांग्रेस ने किसानो से   झूठे वादे किये कांग्रेस ने हमेशा राम मंदिर का विरोध किया   गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा की भाजपा ऐसी पार्टी है जो वो कहती है  वो करती है  |  कांग्रेस ने हमेशा झूठे वादे किये  | किसानो से झूठे वादे कर कमलनाथ ने सरकार बनाई  | किसानो का कर्ज माफ़ नहीं किया  |  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान किसान पुत्र हैं वे हमेशा किसानो के हित  में कार्य करते हैं | राम मंदिर मुद्दे को लेकर नरोत्तम  मिश्रा ने कहा की  कांग्रेस ने हमेशा  राम मंदिर निर्माण का विरोध किया  |  गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पंजाब की कांग्रेस सरकार द्वारा किसानो के बासमती चावल पर सवाल उठाने को लेकर कहा की | कांग्रेस ने किसानो के साथ धोखा किया  है | पूर्व सीएम कमलनाथ क्यों नहीं पंजाब की सरकार से बात करते  |  वहां भी कांग्रेस की सरकार है | किसानो से झूठ बोलकर कांग्रेस सत्ता में आई  | और कर्ज भी माफ़ नहीं किया | शिवराज किसान  पुत्र हैं | और वे हमेशा किसानो के हित में कार्य करते हैं |  नरोत्तम मिश्रा ने कहा की मध्य प्रदेश में देश में पहली बार कृषि बजट अलग से पेश किया गया |  किसानो के हित  में निरंतर निर्णय लेने के कारण ही प्रदेश को पांच बार कृषि कर्मठ अवार्ड मिला | भाजपा ने राम मंदिर , तीन तलाक , धारा 370 हटाने का वादा , एक राष्ट्र एक संविधान का वादा पूरा किया  | भाजपा ही एक पार्टी जो अपने वादे पूरा करती है  |  नरोत्तम मिश्रा ने राम मंदिर मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा की | कांग्रेस अब कह रही की उन्होंने कभी राम मंदिर का विरोध नहीं किया  | लेकिन उनके नेताओं ने राम को काल्पनिक तक बताया  |  कपिल सिब्बल जैसे वकीलों ने मंदिर निर्माण ना होने के लिए कोर्ट में केस लड़े |  उन्होंने कहा की भाजपा  से चाह रही थी की पूरा देश राममय हो जाए |  कांग्रेस भी अब राम को मानने लगी है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 August 2020

  Shivraj Singh Chauhan

शिवराज:कोरोना लक्षणों को छिपाना जानलेवा    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना को हराकर अस्पताल से अपने घर आ गए हैं |  अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कोरोना से डरने की ज़रूरत नहीं है |  लेकिन हमें लापरवाही नहीं करनी है |  लापरवाही करने पर ये बीमारी जानलेवा हो जाती है  |  चिरायु अस्पताल में भर्ती मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की कोरोना संक्रमण रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी  मिल गई है |  इस मौके पर अस्पताल परिसर में उन्होंने  सभी कोरोना योद्धाओं  को  प्रणाम   किया और  मेडिकल स्टाफ को ह्रदय से धन्यवाद  दिया  | उन्होंने लोगों से कहा कोरोना से डरने की ज़रूरत नहीं है  परन्तु हमें लापरवाही नहीं करनी है | लापरवाही करने पर ये बीमारी जानलेवा हो जाती है |  लक्षणों को छिपाना जानलेवा है |  चिंता न करें,मस्त रहें  | आनंद से बीमारी का मुकाबला करें  | चेहरे पर मास्क  लगाएं  | उचित दूरी बनाए रखें  | उन्होंने कहा लापरवाही करने पर दिक्कत होती है  |  हमने भी लापरवाही की  कोरोना से संक्रमित हुआ  | मै खुद कोरोना योद्धा बन गया हूँ  | कोरोना खत्म करने के लिए सभी  सहयोग करें  | हम लड़ेंगे, हम जीतेंगे  |  हमारा संकल्प-, कोरोना से प्रदेश जीतेगा, देश जीतेगा।   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 August 2020

 Tribal woman

गाँव आने से डरते हैं  डकैत और बदमाश   रीवा में आदिवासी  महिलाएं  लोगों के लिए मिसाल  बनी हुई हैं  |  डकैतों से गाँव  की रक्षा के लिए इन  महिलाओं ने बंदूक  उठा ली है | अब   इस गाँव में डकैत और बदमाश जाने से डरते है  |  हांथो में चूडी और घूघंट डाले  बंदूक चलाने के गुर सीख रही ये महिलाएं  | रीवा जिले के ककरेडी और मझियार गांव की हैं  | यह क्षेत्र दस्यु प्रभावित है  |   यहां से पुलिस की चौकी भी  कोसों दूर है  | ऐसे में डकैतो से निपटने के लिये इन महिलाओं ने अपनी और गांव की सुरक्षा के लिये बंदूक उठा ली है  |   महिलाओं के जज्बे को देखते हुये  इन्हे  बन्दूक का लाइसेंस दिया गया है  |  सुंदरिया नाम की आदिवासी महिला सभी महिलाओं को आत्मरक्षा  के गुर सिखा रही  हैं | सुंदरिया और उसकी टीम की महिलाएं गाँव में घूम घूम कर गाँव की रक्षा करती है |  और गाँव की बाकी महिलाओं को भी जागरूक  कर रही है  |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 August 2020

 road accident

यहाँ सावधानी हटने का मतलब है मौत को निमंत्रण   छिंदवाड़ा के परासिया से W C L को जाने वाली सड़क को हादसों की सड़क कहा जाता है |  इस सड़क पर सावधानी हटाने का मतलब है हादसे को जन्म देना |  लेकिन इसके बावजूद इस सड़क की सुध लेने वाला कोई नहीं है |  परासिया से नेहरिया तक कि सड़क  को हादसों की सड़क कहना कोई अतिश्योक्ति नहीं होगा | यह सड़क अपनी बदहाली पर  आंसू  बहा रही है |  जगह जगह गड्डो में तब्दील हो चुकी  सड़क से कोयला लेकर ओवर लोड ट्रक रात दिन  यमराज की भूमिका में नजर आते हैं  |  आये दिन इस सड़क पर हादसे होते है  | इन  हादसों में  कई बेगुहान  काल की गाल में समा गए हैं  | फिर भी जिम्मेदार अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस पर नही जाता |  लगभग 40 किलोमीटर लम्बी सड़क का वर्षो पूर्व निर्माण किया  | लेकिन इस  के मेंटनेंस  के नाम पर हमेशा  WCL द्वारा  पापोती की जाती है |  और सड़क की हालत वैसी की वैसी ही रह जाती है |  इस सड़क पर कोयला से भरे ओवरलोड वाहनों के लगातार चलने से सड़क गड्डो में तब्दील हो गई है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 August 2020

 Rogue procession

प्रॉपर्टी डीलर के घर की थी फायरिंग   छतरपुर में  पुलिस ने  हवाई फायरिंग कर दहशत फ़ैलाने वालों का  जुलूस निकाला |  जिसका मुख्य उद्देश्य बदमाशों में कानून के प्रति डर पैदा करने के साथ  | लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ाना था  |  छतरपुर में  आपराधिक घटनाएं लगातार बढती जा रही हैं  | जिसके कारण लोगों में दहशत का माहौल बना रहता है  | ताज कालोनी मे दस लाख की रंगदारी न देने पर प्रोपर्टी डीलर के घर हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो बदमाशों का आज पुलिस ने जुलूस निकाला  |  पुलिस की मौजदूगी मे घटना स्थल पर  पुलिस ने दोनो बदमाशों को पैदल घुमाया | और बदमाशों से बुलवाया गया की फायरिंग करना पाप है,  कानून हमारा बाप है |  गौरतलब है की प्रोपर्टी डीलर हमीद खान  के घर हुई फायरिंग का सीसीटीवी  वीडियो  भी पुलिस ने जप्त किया था | जिसके आधार पर इन दोनो की गिरफ्तारी हुई | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 August 2020

 Video viral

जारी हुआ नोटिस क्या यही है पुलिस कार्यप्रणाली ?   जहाँ एक तरफ इस कोरोना काल में पुलिस के कार्यों  की तारीफ की जा रही है |  वहीं  छिंदवाड़ा में पुलिस का एक अमानवीय चेहरा सामने आया है | लॉक डाउन के दौरान  आरक्षक ने  बाइक से जा रहे एक व्यक्ति की  उसकी पत्नी और बेटी के सामने बेरहमी से  पिटाई कर दी  |  जिसका वीडियो वायरल होते ही आरक्षक को शोकास नोटिस जारी किया गया है|  प्रशासन द्वारा लॉक डाउन के दौरान साफ़ निर्देशित किया गया है की |  किसी भी व्यक्ति के साथ बेवजह  मारपीट ना की जाय |  लेकिन दमुआ   थाने में पदस्थ पुलिस आरक्षक हुलसीराम बोहने ने अपनी  वर्दी का रौब दिखाते हुए एक व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई कर दी |  दरसल एक दंपति बैतूल जिले की और से बाइक पर आ रहे था |  जहाँ आरक्षक ने उनको  रामपुर चेकप्वाइंट पर लॉकडाउन के उल्लंघन के चलते रोक लिया |  इसके बाद आरक्षक ने  चालानी कार्यवाही या कोई अन्य कार्यवाही किए बिना  युवक को उसकी  पत्नी और बेटी के सामने बेहरहमी से पिटाई कर दी  |  जिसका वीडियो किसी ने मोबाइल में कैद कर लिया | और गुंडा गर्दी का  यह वीडियो को वायरल कर दिया |  जिसके बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा आरक्षक को शोकास  नोटिश जारी किया गया है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 August 2020

 Narottam Mishra

एक नेता सुन्दर कांड  करा रहे तो दूसरे लंका कांड सलाह की फ्री कंसल्टेन्सी खोल रखी है दिग्विजय ने   गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने  दिग्विजय सिंह के बयान को लेकर कहा की | कमलनाथ सुन्दर कांड करा रहे हैं | और दिग्विजय लंका काण्ड | उन्होंने कहा दिग्विजय सिंह ने कंसल्टेन्सी खोल  रखी है वे सबको सलाह देते रहते हैं |  रक्षाबंधन  के अवसर पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सभी प्रदेशवासियों को  शुभकामनायें दी |  और सभी से  सावधानी पूर्वक और नियमों का पालन करते हुए  रक्षाबन्धन मनाने की सलाह दी | उन्होंने लॉक डाउन बढ़ाने को लेकर कहा की  अभी लॉक डाउन बढ़ाने का कोई विचार नहीं है  | राम मंदिर निर्माण के मुहूर्त को लेकर दिग्विजय के बायान को लेकर   नरोत्तम ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा की वे कब से ज्योतिषाचार्य हो गए | उन्होंने किससे मुहूर्त निकलवाया है | कोरोना जैसी बीमारी को राजनीती से जोड़ना सही नहीं है |  उन्होंने कहा एक नेता  सुन्दर कांड करावा रहे और दिग्विजय लंका काण्ड कर रहे  | उन्होंने तंज कसते हुए कहा की | इतिहास गवाह है जब जब  धार्मिक काम या हवन हुआ है तब तब आसुरी शक्ति विघ्न बाधा डालती आई  हैं | उन्होंने दिग्विजय सिंह पर चुटकी लेते हुए कहा की | दिग्विजय ने फ्री कंसल्टेन्सी खोल रखी है | पक्ष विपक्ष सबको सलाह देते रहते हैं |  दिग्विजय बस ट्वीट ही कर सकते हैं  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 August 2020

  Ram temple foundation stone

पांच की शाम हर घर जलेगा दीपक   राममंदिर के शिलान्यास के बाद परासिया के हर घर में दीपक जलाएं जाएँ  इसके लिए बीजेपी दीपक बाँट रही है  | बीजेपी ने परासिया को ही अयोध्या मान कर दीपक जलाये जाने की बात कही है |  परासिया में भाजपा ने घर घर जाकर मिट्टी के दीपक बाटे और लोगो को बताया कि राममंदिर का शिलान्यास 5तारीख को प्रधानमंत्री द्वारा किया जा रहा है सभी देशवासियों के लिए बड़े हर्ष की बात है |  इसीलिए उस दिन   मिट्टी के दीपक घर घर जलाये जाएँ |  भाजपा के पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया ने मिट्टी के दीपक  बांटे और लोगो को समझाया कि जिस प्रकार प्रभु श्री राम 14साल के वनवास पूरा करके लोटे थे और  दीपक जलाकर उनका भव्य स्वागत किया गया था  | उसी प्रकार  भव्य राममंदिर के शिलान्यास  से मंदिर निर्माण के बाद फिर प्रभु राम   विराजमान  होंगे  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 August 2020

 Air firing

पूरी घटना हुई CCTV में कैद   जब एक प्रॉपर्टी डीलर ने बदमाशों को रंगदारी के दस लाख रुपये देने से इंकार कर दिया तो बदमाशों ने उसके घर पर फायरिंग की | छतरपुर का यह वाकया CCTV में कैद हो गया |  पुलिस मामले की जाँच कर रही है और दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है |  छतरपुर मे बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद है कि उन्होने एक प्रोपर्टी डीलर को दस लाख की रंगदारी न देने पर इसके   घर पर ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई ,पूरी घटना मकान मे लगे सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गई | घटना कोतवाली क्षेत्र के ताज कालौनी  की है ,जहां प्रोपर्टी डीलर मुहम्मद हमीद के नये मकान पर दस लाख की रंगदारी न देने पर दो  बदमाशों ने फायरिंग की  |  यह बदमाश आराम से दस राऊंड फायरिंग करते हुये घटना स्थल से भाग गये | घटना की शिकायत प्रोपर्टी डीलर ने थाने मे की जिस पर पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 August 2020

 Plea for justice

आरोपियों के खिलाफ नहीं दर्ज की गई FIR   रीवा में  सामूहिक दुष्कर्म  पीड़िता की रिपोर्ट नहीं लिखे जाने का मामला सामने आया है |  पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि  पनवार थाने में वे रिपोर्ट लिखाने गए थे |  जहाँ एक सादे कागज में रिपोर्ट लिखी गई | लेकिन अब तक कोई कार्यवाई नहीं की गई | जिसके बाद परिजनों ने एसपी से इन्साफ की गुहार लगाईं है | जवा  के पनवार थाने में रेप पीड़ित महिला की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई |  बताया जा रहा है की तीन दबंगों द्वारा युवती का दुष्कर्म किया गया |  जिसकी शिकायत युवती के परिजनों ने थाने में की |  लेकिन थाने में उसकी एफआईआर तक नहीं लिखी गयी |  वहीं घटना के बाद से पीड़िता का परिवार रिपोर्ट दर्ज कराने के लिये लगातार पुलिस के चक्कर लगा रहा है | पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत रीवा के  अजाक थाने में की है |  परिवार का आरोप है की घटना के  13 दिन बीत जाने के बाद भी | आरोपी खुलेआम घूम रहे है | लेकिन स्थानीय पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं पा रही | पीड़ित युवती ने एसपी से न्याय की गुहार लगाईं है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 August 2020

 Narottam Mishra

13 लाख 10 हजार से ज्यादा लोगों को मिला काम   गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राममंदिर निर्माण के बहाने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर हमला बोला | और कहा दिग्विजय जब बोलते हैं उलटा ही बोलते हैं | मिश्रा ने उन ख़बरों को निराधार बताया जिसमें कहा गया कि सरकार कोरोना के आंकड़ों को दबा रही है  |  एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने  राम मंदिर मसले पर दिग्विजय सिंह पर   निशाना  साधा और कहा  वे जब बोलते हैं उल्टा ही बोलते हैं |  लेकिन कांग्रेस ने कम से कम राम का नाम तो लिया |  उन्होंने कहा कांग्रेस के कारण राम मंदिर निर्माण लेट हुआ है  |  कोरोना के चलते बढ़ रही बेरोज़गारी पर मिश्रा ने कहा  प्रवासी मजदूरों को रोज़गार देने की प्रक्रिया शुरूहो गयी है, हजारों को  लोगों को  रोजगार उनके  स्किल्स के हिसाब से मिल रहा है | अब तक 13 लाख 10 हजार से ज्यादा लोगों को काम मिला है |  कोरोना संक्रमन कि रिपोर्ट दबाने के विपक्ष के आरोप पर कहा बीमारी को कैसे दबाया जा सकता है | उन्होंने कहा सभी विधायक, सांसद, मंत्री स्वास्थ्य उपकरणों का क्रय करें | हमारे विधायक, मंत्री, अपनी सैलरी कोरोना से लड़ाई के किए दे रहे हैं, कांग्रेस का काम वो ही जाने  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 August 2020

  FIR

  शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्यवाई   सिंगरौली में उचित मूल्य की दूकान पर सेल्समैन द्वारा राशन में कालाबाजारी करने का मामला सामने आया है |  लोगों ने इसकी शिकायत थाने में की है | बताया जा रहा है की सेल्समैन कम अनाज की तौल करता है | और विरोध करने पर अभद्र भाषा का उपयोग करता है  |  लाकडाउन के चलते सरकार  गरीबों को सस्ते दाम पर राशन उपलब्ध करा रही है  | लेकिन उचित मूल्य की दूकान पर सेल्समैन की मनमानी के चलते | गरीबों  का राशन हड़पने का काम किया जा रहा है | ऐसा ही एक मामला मोरवा के वार्ड क्रमांक 9 से आया है | जहाँ सेल्समैन द्वारा राशन कम दिया जा रहा  है  | और आवाज उठाने पर सेल्समैन गाली गलौच करने लगता है  | पूर्व पार्षद  प्रवीण तिवारी ने इसकी लिखित शिकायत थाने में दर्ज कराई  है |  और ऐसे लापरवाह सेल्समैन पर  कड़ी कार्रवाई की मांग की है |  गौरतलब है की पहले भी सेल्समैन के खिलाफ  खाद्य अधिकारी से शिकायत की गई थी  | पर खाद्य अधिकारी तो उनपर मेहरबान नजर आये |  आपूर्ति अधिकारी बालेंद्र शुक्ला से जब   इस बारे में  पूछा गया तो  वह अनजान बने रहे  | अब सवाल यह है की क्या अधिकारीयों की भी इसमें मिली भगत है  |  या रसूख के चलते अधिकारी सेल्समैन के खिलाफ कार्यवाई नहीं करते | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 August 2020

  Narottam Mishra

दिग्विजय सिंह उम्रदराज ख़त्म हो रहा ट्वीट का असर   कांग्रेस पार्टी में बम्पर भर्तियों  को लेकर  गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा की | सैंतीस सौ पदाधिकारियों के साथ कांग्रेस विश्व का सबसे बड़ा संगठन है |  कांग्रेस के बिकाऊ नहीं टिकाऊ वाले बयान को लेकर  नरोत्तम ने कहा की कांग्रेस यह सही कह रही है |  क्यूंकि कांग्रेस तो चल नहीं पाती है | टिकाऊ सिर्फ भाजपा ही है | गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा की | कांग्रेस 3700 पदाधिकारियों के साथ विश्व का सबसे बड़ा संगठन है | अकेले दतिया विधानसभा में ही 10 से 15 महामंत्री  हैं  |  कांग्रेस के बिकाऊ नहीं टिकाऊ वाले बयान को सही ठहराते हुए नरोत्तम ने कहा की  |  कांग्रेस सरकार   चला नहीं पाती | चाहे वह मध्यप्रदेश हो या राजस्थान | .टिकाऊ अगर कोई है तो वह भाजपा है |  दिल्ली में भी टिकी है | और यहां भी टिकी है | दिग्विजय सिंह के लगातार आ रहे ट्वीट पर नरोत्तम मिश्रा ने व्यंग कसते हुए कहा की |  दिग्विजय सिंह उम्रदराज व्यक्ति हैं |  इसलिए ट्विटर पर ही काफी है  |  दिग्विजय सिंह के ट्वीट का असर बीजेपी में तो नहीं हो रहा  |  बल्कि अब तो उनकी पार्टी में भी उनका असर  खत्म हो रहा है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 August 2020

   Narottam Mishra

जनप्रतिनिधियों के पास  नही होंगे 5 से ज्यादा लोग   नरोत्तम : कोरोना पीक पर पहुंचा  जल्द होगा काबू   गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने  कहा  कोरोना प्रकोप के कारण चौदह अगस्त तक जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम करने पर रोक लगा दी है |  इसके तहत जनप्रतिनिधियों के पास पांच लोगों से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकेंगे | नरोत्तम ने कहा की कोरोना पर जल्द ही काबू पा लिया जाएगा |  मध्य प्रदेश में लगातार  कोरोना का संक्रमण  बढ़ता जा रहा है |  जिसको लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा की  की देश भर में कोरोना पीक पर जा रहा है  उसी तरह  एमपी में भी कोरोना बढ़ा है |  लेकिन अच्छी बात ये है की हमारी रिकवरी रेट बढ़ी  है | प्रदेश में इलाज की समुचित व्यवस्था है| .उन्होंने  कहा  एक दो दिन में कोरोना की रफ्तार पकड़ में आ जायेगी  | अब लगता नही की कोरोना की रफ्तार इससे तेज़ हो पाएगी |  कोरोना के चलते नरोत्तम मिश्रा ने  14 अगस्त तक  जनप्रतिनिधियों  के सार्वजनिक कार्यक्रम पर रोक लगा दी है |  अब 5  से अधिक लोग जनप्रतिनिधि के पास इकट्ठा नहीं होंगे |                          

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 August 2020

  Lie crow bitten

रोजगार के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने केंद्र पर साधा निशाना    भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कांग्रेस की कमलनाथ सरकार की पोल खेलने के लिए झूठ बोले कौवा काटे अभियान शुरू किया है  ... जिसमे कमलनाथ सरकार  के 15 महीने के झूठ का खुलासा किया जाएगा |  सिंगरौली में भी भाजयुमो  जिला अध्यक्ष  विनोद चौबे  ने  आरोप लगाया कि कमलनाथ सरकार ने युवाओं के साथ छल किया था | उन्होंने कहा था कि युवाओं को रोजगार देंगे  लेकिन  रोजगार नहीं दिया |  किसानों का कर्जा माफ करेंगे |  कर्जा माफ नहीं हुआ  | किसानों का बिजली के बिल आधा करेंगे वह नहीं हुआ     |  कमलनाथ सरकार ने कई घोषणाएं की थी  जिनको उन्होंने पूरा नहीं किया  |  मध्यप्रदेश में कुछ उप चुनाव होने वाले हैं फिर से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ   उन क्षेत्रों में जाकर जनता के साथ फिर से झूठ बोलकर ऐसी घोषणाएं कर रहे हैं |                         भाजयुमो  के  झूठ बोले कौवा काटे अभियान का मखौल उड़ाते हुए कांग्रेस  के युवा नेता प्रवीण सिंह चौहान ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की | उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री युवाओं से झूठ बोलकर सत्ता में आए थे की करोड़ों लोगों को नौकरी देंगे |  उन्होंने नौकरी नहीं  दी  | इसलिए सबसे पहले उनको झूठ बोलने पर कौवा काटना चाहिए |   भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं बचा  | इसलिए ऐसे अभियान चला रही है  | प्रदेश की जनता अब समझ चुकी है और भाजपा के नेताओं के बहकावे में अब नहीं आने वाली |      

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 August 2020

 Disclosure

बुजुर्ग के अकाउंट से निकाले थे तीन लाख रूपये     बैंक से ऑनलाइन  फर्जीवडा कर पैसे निकालने वाले अन्तराज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश   किया है | छतरपुर पुलिस ने  बताया की  ये गिरोह एटीएम ब्लॉक के नाम पर ग्राहकों को कॉल करता था  | और पासवर्ड लेकर  ग्राहक के अकाउंट से पैसे निकाल लेता था |  छतरपुर में  65 साल के बुजुर्ग अशोक कुमार सक्सेना के अकाउंट  से  | फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह ने एटीएम ब्लाक के नाम पर  तीन लाख की ठगी कर ली   |  यह गिरोह इतना शातिर है कि इसने फरियादी को फोन कर उनके एटीएम ब्लाक होने की बात कही |  फिर  उनके एटी एम का नंबर माँगा  | और फिर ओटीपी  लेकर बुजुर्ग के एकाऊंट से पांच बार मे तीन लाख रूपये निकाल लिया | बुजुर्ग  की शिकायत पर  पुलिस ने तत्काल कार्यवाई करते हुए  | बैंक और सायबर सेल की मदद से  आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया |  इनमे से दो आरोपी भोपाल और एक सीहोर से पकडा गया  | जबकि एक आरोपी फरार है  | जो की झारखण्ड का रहने  वाला बताया जा रहा है | पुलिस को इनके पास से ठगी के एक लाख पांच हजार रूपये ,सात एटीएम कार्ड  ,10 अलग अलग बैक की चैकबुक ,सात पासबुक मिली है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 August 2020

 Lakshman Singh

नरोत्तम :कांग्रेस की मूल  विचारधारा हुई लुप्त नरोत्तम ने  लक्ष्मण  सिंह का किया समर्थन     कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह ने अपनी ही पार्टी को घेरते हुए कहा की  चुनाव में दुष्ट तांत्रिक बाबाओं की मदद लेनी पड़ रही है | इस पर  गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने   कहा की लक्षमण सिंह सही कह रहे हैं |  की कांग्रेस की विचार  धारा  लुप्त हो गई है | इसलिए कांग्रेस अब विचरण कर रही है   |  गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस विधायक  लक्षमण सिंह का समर्थन करते हुए कहा की | वे सही कह रहे हैं | कांग्रेस की मूल विचार धारा लुप्त हो गई है  |  इसलिए कांग्रेस भटक रही है |  उन्होंने कहा की वे साधु संतो के बारे में कुछ नहीं कहेंगे  | लेकिन लक्षमण सिंह नए कमलनाथ और दिग्विजय सिंह दोनो के लिए कहा है | गौरतलब है की कांग्रेस से विधायक लक्षमण सिंह  ने ट्वीट कर अपनी ही पार्टी पर सवाल खड़ा करते हुए कहा था की | कांग्रेस भाजपा और कांग्रेस की विचारधारा को निरंतर कोसते आये हैं |  परन्तु आज कांग्रेस की  विचारधारा लुप्त हो गई है  | उन्होंने कहा चुनाव में दुष्ट तांत्रिक बाबाओं की मदद लेनी पड़ रही है | गौरतलब है की पिछले चुनाव में कांग्रेस के नेताओं ने चुनाव जीतने के लिए ने मिर्ची बाबा , कंप्यूटर बाबा सहित  अन्य बाबाओं का सहारा लिया था | जिसमे दिग्विजय सिंह की जीत के लिए मिर्ची यज्ञ किया गया था |  बावजूद इसके वे चुनाव हार गए थे  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  31 July 2020

  Narottam Mishra

राहुल देश के टुकड़े करने वालों के साथ सीएम बीमार लेकिन कर रहे हैं देश सेवा नरोत्तम :कांग्रेस देश विभाजन की राजनीति करती है   गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तारीफ करते हुए कहा की  | शिवराज सिंह बीमार होते हुए भी समीक्षा बैठक कर रहे हैं  | और  देश सेवा के लिए समय निकाल रहे हैं | नरोत्तम ने  दिग्विजय सिंह के सवाल  पर तंज कस्ते हुए कहा की |  उनको थोड़ा ज्ञान वर्धन करने की जरूरत है | क्यूंकि सत्र निरस्त होते ही कार्यवाही भी निरस्त हो जाती है | नरोत्तम ने एक बार फिर रफाल मुद्दे पर  कांग्रेस और राहुल गाँधी को निशाने पर लिया  |   गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने  कांग्रेस  को आड़े हाथों लेते हुए कहा की | कांग्रेस ने हमेशा विभाजन की राजनीती की है  | बीजेपी का हमेशा से राष्ट्र सेवा का भाव रहा है | बीजेपी ने वन  नेशन  वन टैक्स , वन नेशन वन फ्लैग करवाया  | बीजेपी ने धारा 370  हटाई  | देश में वन नेशन वन एजुकेशन लेकर आये |   नरोत्तम मिश्रा ने कहा की इस बात को समझने की जरूरत है की | हम अपने बच्चों को टेक्निकल बनाये |  जिससे उनको काम मिलेगा | इस एजुकेशन से काफी लाभ मिलेगा  | यह पीएम मोदी की दूरदर्शिता है|  सीएम शिवराज सिंह चौहान की समीक्षा बैठक को लेकर   नरोत्तम ने कहा की |  शिवराज अपनी जिंदगी का भाग देश सेवा के लिए निकाल रहे हैं | कांग्रेस और राहुल गाँधी पर निशाना साधते हुए नरोत्तम ने कहा की  | जब देश गर्व करता है तो राहुल गाँधी घबरा जाते हैं। | उनको पीड़ा होती है |  जब कन्हैया कुमार देश के टुकड़े करने की बात करता है तब ये तुरंत मिलने जाते हैं | चीन में अगर बारिश होती है तो राहुल गाँधी भारत में छतरी खोल के बैठ जाते हैं  | कांग्रेस के 11 हजार वाले इनाम देने के बयान पर नरोत्तम ने पलटवार करते हुए कहा की |  कांग्रेस को 11 हजार देने हैं तो गरीबों में दान कर दे | नरोत्तम ने कहा की वे हमेशा मास्क के रूप में  तौलिये का इस्तेमाल करते आये हैं  | और सभी नियमों का पालन करते हैं  | नरोत्तम ने लाक डाउन 3 की जल्द गाइड लाइन  जारी करने की बात कही  | उन्होंने कहा आज से  ढाई हजार कोरोना  टेस्ट प्रतिदिन होंगे |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  31 July 2020

 KAMAL PATEL

कमल पटेल के निर्देश पर 28 लायसेंस निलंबित अब तक दर्ज कराई गई 20 एफआईआर   उर्वरक की बढ़ती मांग के बीच नकली खाद और बीज बेचने वालों के खिलाफ कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कमल पटेल कोई रियायत बरतने के मूड में नहीं है |  पटेल के निर्देश पर अब तक 28 लायसेंस निलंबित किए जा चुके हैं जबकि 21 लायसेंस निरस्त हो चुके हैं  | खाद, बीज के अवैध भंडारण, परिवहन और मिलावट को लेकर 20 एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी हैं  |  जिससे मुनाफाखोरों में हड़कंप मच गया है  |  कृषि मंत्री कमल पटेल के निर्देश पर  खाद बीज के मिलावटखोरों, जमाखोरों और मुनाफाखोरों पर एक्शन  शुरू हो गया|   कृषि विभाग  मिलावटखोरों  अवैध रूप से खाद का विक्रय करने वालो के खिलाफ अभियान चलाए हुए है और  धड़ाधड़ एफआईआर दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है | कृषि मंत्री कमल पटेल ने बताया कि अब तक 10 जिलो में 20 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं | इंदौर में मैसर्स प्लेस्टो वायो क्रॉप सहित अन्य कंपनियों और फर्मों पर भी अवैध रूप से खाद के भंडारण और विक्रय का मामला दर्ज हुआ है | अब तक 14 जिलो में 28 संस्थाओं के पंजीयन निलंबित कर दिए गए हैं इसके साथ ही 21 संस्थाओं और व्यक्तियों के पंजीयन निरस्त किए गए हैं  |   कृषि मंत्री कमल पटेल ने फिर दोहराया है कि किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे, ऐसे तत्वों के खिलाफ रासुका के तहत भी कार्रवाई की जाएगी | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  31 July 2020

 Satvas fire

गुना के बाद अब देवास में अतिक्रमण के नाम पर काण्ड   देवास  के पास  अतवास में  जब एक खेत में खड़ी फसल पर सरकारी अमले ने  बुलडोजर चलाया  तो  पीड़ित महिला ने खुद को आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास  किया |  इससे वह महिला   बीस प्रतिशत से ज्यादा जल गई |  उसे इलाज के लिए इंदौर भेजा गया है |  इस  घटना से नाराज लोगों ने  राजस्व और पुलिस  की टीम पर   हमला कर दिया  | लगता है गुना की घटना से न सरकार ने सबक लिया है और न प्रशासन ने | अब  प्रशासनिक  दादागिरी  की तस्वीर देवास के सतवास से सामने आयीं हैं  | जहाँ सड़क निकालने के लिए सरकारी अमले ने एक खेत में खड़ी फसल पर बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया |  प्रशासन का कहना  है कि  कुछ लोगों ने अपनी जमीन के साथ सरकारी जमीन पर भी अतिक्रमण कर  फसल लगा दी थी | जिसे हटाने की कारवाही की जा रही थी | जबकि पीड़ित पक्ष का कहना है कुछ लोगों के दबाव में उनकी जमीन से फसल उजाड़ कर रास्ता बनाने का काम अधिकारी कर रहे थे | प्रशासनिक  अमले ने अतिक्रमण के नाम पर फसल को रौंदना शुरू कर दिया |  जिससे नाराज होकर किसान की पत्नी ने आत्मदाह की कोशिश की  | इसके बाद गॉव के लोग नाराज हो गए और उन्होंने प्रशासनिक अमले को वहां से खदेड़ दिया |  प्रशासन का कहना है उनकी टीम पर ग्रमीणों ने हमला किया है |  जिससे  इसमें पटवारी किशोर चावरे के कान में गंभीर चोट पहुंची  |  राजस्व निरीक्षक राजेंद्र धुर्वे व पटवारी दिलीप जाट को भी चोट पहुंची |  पटवारी  किशोर चावरे की शिकायत पर  दस लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  31 July 2020

 Officer beaten

अनैतिक संबंधों के लिए दबाव बनता था अधिकारी     मध्यप्रदेश के सतना से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है  | यहाँ अनैतिक सम्बन्ध बनाने का दबाव डालने वाले अधिकारी की महिलाओं ने चप्पलों से पिटाई कर दी | इस अधिकारी के खिलाफ पुलिस में भी शिकायत की गई है |   मैहर के BEO पर उनके ही कार्यालय में काम करने वाली 2 महिलाओं ने संगीन आरोप लगाए हैं |  महिलाओं ने आरोप लगाते हुए कहा है कि अधिकारी लगातार उन पर अनैतिक संबंध बनाने का दवाब बना रहा था |  कई बार समझाईश देने के बाद भी अफसर अपनी हरकतों से बाज नहीं आया |  जिसके बाद अफसर की हरकतों से परेशान होकर दोनों महिलाओं ने भी BEO की चप्पल से जमकर पिटाई भी कर दी है| वहीँ महिलाओं द्वारा मैहर थाना में BEO कमला प्रसाद वर्मा के खिलाफ  शिकायत दर्ज करवाई गई है |  सतना के मैहर में खंड शिक्षा अधिकारी पर उनके कार्यालय में काम करने वाली 2 महिलाओं ने अश्लीलता करने के आरोप लगाए हैं | महिला कर्मचारियों का कहना है कि बीईओ  वर्मा लगातार इन महिला कर्मचारियों पर अनैतिक संबंध बनाने का दबाव बना रहे थे | अधिकारी की  करतूतों से परेशान होकर महिलाओं ने मंगलवार को कार्यालय में ही उसकी चप्पलों से जमकर धुनाई कर दी |  पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  30 July 2020

 Suicide

प्रशासन की व्यवस्था पर उठ रहे है सवाल   छतरपुर मे एक कोरोना मरीज ने संदिग्ध हालत मे कोबिड सेंटर मे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली  |  पूरे प्रदेश में इस तरह कोरोना मरीज के आत्महत्या करने का यह पहला मामला है | घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है | . वहीं कोरोना मरीज के आत्महत्या करने से प्रशासन सवालों के घेरे में आ गया है  | छतरपुर के  शासकीय उत्कृष्ट  सीनियर छात्रावास कोविड  सेंटर में समीर खान नामक युवक ने फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली | दरअसल समीर खान नामक युवक की रिपोर्ट 2 दिन पहले पॉजिटिव आई थी |  उसके बाद इलाज के लिए उसे महोबा रोड स्थित कोविड सेंटर में भर्ती कराया गया था |  बताया जा रहा है कि मंगलवार को यहां कलेक्टर और कमिश्नर दौरे पर आए थे  |  उनके दौरे के 2 घंटे बाद ही रात्रि 12 बजे युवक फांसी के फंदे से  झूल गया |   पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाई शुरू कर दी है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  30 July 2020

 Peace committee meeting

नियम तोड़ने पर होगी कानूनी कार्यवाई   कोरोना को लेकर सिंगरौली  प्रशासन ने सख्त आदेश जारी किये हैं  | लोगों से प्रशासन के नियमों का पालन  करने की अपील की गई है |  नियम का पालन ना करने वालों पर कानूनी कार्यवाई के साथ आर्थिक दंड किया जाएगा  |  शांति समिति की बैठक में देवसर एसडीएम  विकास कुमार सिंह ने  कड़ी चेतावनी देते हुए कहा की  | सीधी या अन्य जिलों से आने वाले  लोगों को 14 दिन क्वॉरेंटाइन होना पड़ेगा |  कोरोना के बढ़ते संक्रमण की चैन तोड़ने के लिए प्रशासन द्वारा कड़े कदम उठाये जा रहे हैं |  उन्होंने कहा कि सभी धार्मिक स्थल मंदिर, मस्जिद गुरद्वारे इस दौरान  बंद रहेंगे  |  बकरीद पर केवल 5 व्यक्ति मस्जिद में नमाज पढ़ सकते हैं  | रक्षाबंधन अपने घर मे ही मनाए |  सार्वजनिक रूप से भीड़भाड़ करना सभी के लिए  प्रतिबंधित किया गया है  |  शनिवार और रविवार के टोटल लॉक डाउन का  सभी को  पालन करना होगा  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  30 July 2020

  Pragya Singh Thakur

बीजेपी नेताओं को दीं गालियां   भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को अज्ञात नंबर से कॉल कर धमकी देने का मामला सामने आया है  | इस मामले में सांसद प्रज्ञा ने भोपाल के कमला नगर थाने में केस दर्ज करवाया है | राम मंदिर निर्माण से नाराज व्यक्ति ने सांसद को धमकाने के साथ बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं  के लिए भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया   सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को अज्ञात नंबर से फोन कर कई बार  धमकी दी गई  | राम मंदिर भूमिपूजन समेत कई मुद्दों पर प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयानों से नाराज होकर  उन्हें धमकी दी गई |  धमकी देने वाले ने प्रज्ञा सिंह ठाकुर के अलावा भाजपा के कई बड़े नेताओं के लिए भीअभद्र भाषा का उपयोग किया  |  सांसद प्रज्ञा ने कमला नगर थाने में  मामला दर्ज करवाया  है | पुलिस फोन पर धमकी देने वाले आरोपी की तलाश में जुट गई है |  पुलिस की साइबर सेल ने मोबाइल नंबर के आधार पर जांच शुरू कर दी है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  30 July 2020

  Virtual cabinet

स्ट्रीट वेंडर्स को दिया जाएगा 10 हजार का लोन पहली बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कैबिनेट बैठक अस्पताल में सीएम  शिवराज धो रहे हैं कपड़े   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को मध्य प्रदेश में पहली बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कैबिनेट बैठक हुई  |  इसमें तय किया गया कि चंबल एक्सप्रेस वे का नाम अब चंबल प्रोग्रेस वे  रखा जाएगा  |  यह परियोजना चंबल क्षेत्र की दिशा और दशा बदलने का काम करेगी  | परियोजना में सड़क के दोनों औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे |  साथ ही टाउनशिप भी बनेगी  |  एमपी में पहली बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कैबिनेट बैठक हुई | गृह एवं जेल विभाग के मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने केबिनेट की जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को निर्देश दिए हैं कि वे आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश की कार्ययोजना 15 अगस्त तक तैयार कर लें |  प्रदेश में ग्रामीण पथ विक्रेता को व्यवसाय के लिए बैंकों से दस हजार रुपए का ब्याज मुक्त ऋण दिलाया जाएगा  | इसके लिए योजना की शुरुआत अगस्त के पहले सप्ताह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की जाएगी |  इसके तहत अभी तक आठ लाख से ज्यादा पथ विक्रेताओं के पंजीयन हो चुके हैं |  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने  कैबिनेट मीटिंग में अपने स्वस्थ होने की जानकारी दी | उन्होंने कैबिनेट में बताया कि कल से बुखार की शिकायत नहीं हुई एवं खांसी भी नियंत्रित है |  मुख्यमंत्री शिवराज ने   अपने अनुभव  बताये  कि वे स्वयं  अपने कपडे धो रहे हैं |  उन्होंने विगत समय में हुए हाथ के ऑपरेशन पर कहा कि कपड़े धोने से हाथ में आराम मिल रहा है औऱ अब मुट्टी ठीक तरह से बंद होने लगी है | मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि हमें अपने छोटे-मोटे काम स्वयं करते रहना चाहिए | कोरोना से बिल्कुल घबराने को जरूरत नहीं है, समय पर सचेत होकर बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सकता है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 July 2020

  Illegal possession

शिकायत के बाद भी नहीं की गई कार्यवाई   छिंदवाड़ा में शासकीय जमीन पर दबंगो ने कब्ज़ा कर लिया  है |  इस मामले को लेकर ग्रमीणों के शिकायत करने के बावजूद प्रशासन  ने अब तक कोई कार्यवाई नहीं की  है |  परासिया  के हर्रई ग्राम पंचायत में लगभग 5 एकड़ शासकीय भूमि है  |  शासकीय भूमि पर दबंग लोगों द्वारा कब्जा कर  अवैध रूप से मकान का निर्माण किया जा रहा है  | ग्राम पंचायत के सचिव द्वारा अवैध कब्जा धारियों के खिलाफ शासन को शिकायत की गई  | लेकिन अब तक कोई कार्यवाई नहीं की गई है  |  सरपंच का कहना है कि शासन को 2 वर्षों से शिकायत की जा रही है |  लेकिन शासन इन कब्जा धारियों को हटा नहीं पा रहा है |  और शासकीय जमीन पर निरंतर कब्जा बढ़ता जा रहा है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 July 2020

 Topper

माता-पिता  शिक्षक और मेहनत को दिया श्रेय   मध्यप्रदेश बोर्ड के बारवी क्लास  के रिजल्ट में   रीवा की ख़ुशी सिंह ने  आर्ट में टॉप किया है | ख़ुशी ने इन सब का श्रेय अपने परिवार और विद्यालय के शिक्षकों को दिया है | मध्यप्रदेश के बारवी में  त्योंथर तहसील की खुशी सिंह ने  486 अंको के साथ कला विषय  में  पहला स्थान प्राप्त किया  | खुशी सिंह के पिता रमेश प्रताप सिंह पेशे से किसान हैं |  और  उनकी माँ सीमा सिंह गृहणी हैं |  ख़ुशी  एक सरकारी स्कूल में पढ़ती  हैं | ख़ुशी ने बताया की वे  कभी ट्यूशन  नहीं गई |   ख़ुशी की  घर की आर्थिक  हालात बेहद कमजोर है |  इसके बावजूद भी खुशी दिन रात सिलेबस तैयार कर पढ़ाई करती थी | खुद तो पढ़ती ही थी साथ मे अपने छोटे भाई बहनों को भी पढ़ाया करती थी | खुशी सिंह ने अपनी इस सफलता का श्रेय खुद की मेहनत और  अपने परिवार को दिया है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 July 2020

 Drone survey

ग्रामीण आबादी सर्वेक्षण के तहत ड्रोन से सर्वे   डिंडौरी के बाद हरदा जिले के 11 गांवों को पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत लिया गया है |  जिले के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी की जमीन का सर्वे दिल्ली से आई टीम ने ड्रोन कैमरे के जरिए किया |  हरदा में दिल्ली से आई टीम ने ड्रोन के जरिए  ग्राम झाड़पा का सर्वे किया |  ड्रोन के जरिए 35 मिनट में  30  एकड़ जमीन का सर्वे किया गया है. | हल्का पटवारी संदीप सोनारे ने बताया कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार की स्वामित्व योजना के अंतर्गत | हरदा जिले के 11 गांवों में ड्रोन के जरिए आबादी सर्वे का काम शुरू किया गया है |  राजस्व विभाग ने आरआई और पटवारियों के निर्देशन में ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन को चिंहित करने के लिए टीमों का गठन किया है |  इस काम में ग्राम पंचायत के सचिव, रोजगार सहायक और कोटवारों को लगाया गया है | हर परिवार के रहवासी क्षेत्र का नक्शा तैयार कर राजस्व रिकार्ड तैयार किया जाएगा |  जिससे कि ग्रामीण क्षेत्र में कब्जाधारियों को जमीन का मालिकाना हक मिल सकेगा |  उन्हें भवन निर्माण के लिए बैंकों से लोन भी मिल पाएगा |  इसके  साथ ही पंचायत स्तर पर ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों से लगान वसूल कर  | गांव का विकास कार्य किया जा सकेगा  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 July 2020

 road accident

कार ने तीन बाइक को मारी टक्कर   घटना में आठ लोगों की मौके पर ही मौत   छतरपुर में  पन्ना रोड पर सड़क  दुर्घटना में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई  |  पन्ना की तरफ जा रही  स्कॉर्पियो ने  तीन बाइकों को टक्कर मार दी |  घटना में एक बच्ची सहित आठ लोग मारे गए हैं |  घटना सोमवार दोपहर की है  |   छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के चंद्रनगर के पास पन्ना रोड  पर  भयानक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत  हो गई |  जखीरा टेक मंदिर के पास हुई इस दुर्घटना में एक स्कॉर्पियो और तीन मोटरसाइकिल आपस में टकरा गई |   जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ | स्कॉर्पियो गाड़ी पन्ना की तरफ जा रही थी जबकि पन्ना की ओर से आने वाली तीन मोटरसाइकिल स्कॉर्पियो में सामने से आकर टकरा गई और भयानक सड़क हादसा हो गया |  पता चला है कि इस हादसे में एक बच्ची का सर भी उसके धड से अलग हो गया  | जानकारी के मुताबिक कार बहुत तेज रफ्तार में थी और तीन बाइक को टक्कर मारने के बाद वो सड़क से नीचे उतरकर पलट गई  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 July 2020

 Narottam Mishra

कमल बुजुर्गों के नकुल युवाओं के नेता     गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस की नाथ कम्पनी पर कटाक्ष किय और कहा कांग्रेस में बुजुर्गों का नेतृत्व करेंगे कमलनाथ, युवाओं का नकुलनाथ  | बाकी कांग्रेस अनाथ हो गई है  | कांग्रेस सांसद नकुलनाथ के प्रदेश में कांग्रेस के नेतृत्व पर हमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा और कहा कांग्रेस में बुजुर्गों का नेतृत्व करेंगे कमलनाथ, युवाओं का नकुलनाथ बाकी कांग्रेस अब अनाथ है  | उन्होंने कहा कोरोना में पहली बार कई चीजें हो रही हैं, वर्चुअल कैबनेट में कोई अचरज नहीं है |  कोरोना संक्रमण विश्वभर में फैल रहा है केवल भोपाल और एमपी ही संक्रमित नहीं है |  हमें उम्मीद है लोकडाउन से लाभ होगा  |  उन्होंने जेल प्रहरी की भर्ती पर कहा कि सभी तकनीकी समस्याओं का हल निकाला जाएगा |  रोजगार देने  के लिए भर्ती की जा रही है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 July 2020

 Illegal gold and silver

बीस लाख बताई जा रही है कीमत   सिवनी में  पुलिस ने  एक कार से सात  किलो सोना और आधा किलो चांदी जब्त की है | जिसकी कीमत करीब बीस लाख रुपये बताई जा रही है |  पुलिस ने  सुनारी मोहल्ला से अवैध रूप से सात किलो सोना और  लगभग आधा किलोग्राम चांदी जब्त की है  | एसडीओपी पारुल शर्मा ने बताया की कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि |  एक  व्यक्ति  सोना और चांदी लेकर आया है | जिसके बाद तत्काल घेराबन्दी कर  बताए गए वाहन की तलाशी ली गई | और अवैध रूप से ले जा रहे सोना चांदी को जब्त कर लिया गया |  वाहन में मौजूद मथुरा के  राजेश गुप्ता से जब इसके दस्तावेज मांगे गए तो वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए | पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 July 2020

 Review meeting

अवैध उत्खनन करने वालों पर होगी कार्यवाई   सिंगरौली में प्रशासन के अधिकारीयों  ने कानून व्यवस्था और कोरोना  संक्रमण  की  रोकथाम  के लिए बैठक की | रीवा संभाग कमिश्नर ने  कोरोना मरीजों की बढती संख्या पर चिंता जाहिर  की | और लोगों को कोरोना से सजग रहने के लिए कहा |  रीवा संभाग कमिश्नर राजेश जैन ,आईजी चंचल शेखर ने कलेक्ट्रेट सभागार में  | अधिकारियों की उपस्थिति में जिले की कानून व्यवस्था सहित | कोरोना  संक्रमण की रोकथाम व बचाव  के लिए समीक्षा बैठक की  | इस दौरान  सभी को निर्देशित किया गया है की   सरकार से जो भी निर्देश मिल रहे हैं |  उन  का कड़ाई से पालन किया जाय |  समीक्षा बैठक के दौरान कमिश्नर राजेश जैन ने अवैध उत्खनन  करने वाले माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए |  कमिश्नर ने जिले में बढ़ रहे  कोरोना मरीजों की संख्या पर चिंता जाहिर की |  और सभी से सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने की अपील की | समीक्षा बैठक के दौरान रीवा संभाग के  आई जी चंचल शेखर ने जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस प्रशासन को निर्देशित किया |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 July 2020

  Life risk

कई बार हो चुके हैं हादसे नहीं ली सीख     छिंदवाड़ा में धटामाली नदी पर बने गहरे कुंड कई बार बड़े हादसे हो चुके हैं  |  बरसात  के समय यहाँ हमेशा  बाढ़ का खतरा बना रहता है | फिर भी लोग जान जोखिम में डालकर यहाँ स्टंट करते हैं  और कुंड में छलांग लगाकर नहा रहे | जिससे कभी भी कोई  बड़ा हादसा हो सकता है |    परासिया में  स्थित  देवरानी दाई मंदिर और  धटामाली नदी पर बना |  विशाल कुण्ड का झरना  लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है |  जिसे देखने  सकैड़ों लोग प्रतिदिन यहाँ आते है | इन्ही के बीच कई ननिहाल अपनी जान की परवाह किये बगैर |  झरने के बीच गहरे कुण्ड में 25 से 30 फिट की ऊँचाई से छलांग लगाते और नहाते हैं|  लोग जान जोखिम में डालकर  झरने की तेज जलधारा के द्वार पर बैठकर  मछली पकड़ते है  | पूर्व में यहां कई हादसे हो चुके है   |  जिसके चलते लोगों को यहाँ स्टंट ना करने और तेज धारा में ना जाने की समझाइस भी दी जा चुकी है |  बताया जाता है की  बरसात के दिनों में पहाड़ी क्षेत्रों में अचानक बरसात होने से नदियां उफान पर आ जाती है | जिसके चलते कई  हादसे हो चुके है| फिर भी जान जोखिम में डालकर लोग यहाँ स्टंट दिखाते हैं  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 July 2020

 Corona Awareness Rally

कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर लिया गया फैसला    अब बात सिंगरौली की | जहाँ  कोरोना पाजिटिव मरीजों  की संख्या लगातार बढाती जा रही है | जिसके चलते प्रशासन ने दो दिन यानी शनिवार और रविवार को पूर्णतया  लॉक डाउन करने का निर्णय लिया है | इसके साथ ही कोरोना को लेकर प्रशासन लगातार लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहा है |  सिंगरौली में लगातार संख्या बढ़ने से  आमजन के साथ ही  जिला प्रशासन भी चिंतित है  | जिला प्रशासन द्वारा  2 दिन शनिवार व  रविवार को  जिले में पूर्णतह लाक डाउन करने का आदेश दिया गया है |  जिले में कोरोना जागरूकता रैली शुरू  की गई है |  जिसमें कलेक्टर राजीव रंजन मीणा ,पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह  , नगर निगम कमिश्नर आरपी सिंह सहित   जिले के आला अधिकारी मौजूद रहे | इस दौरान पुलिस की गाड़ी में कोरोना से बचने के गाने बजाये जा  रहे थे | प्रशासन द्वारा लगातार लोगों को मास्क  लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की सलाह दी जा रही थी |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 July 2020

 Shots fired

घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद   जमीन विवाद को लेकर छतरपुर में एक वृद्ध पर जानलेवा  हमला करने का वीडियो सामने आया है |  पुलिस ने आरोपी की तलाश   शुरू कर दी है |  छतरपुर में जमीन विवाद को लेकर वृद्ध पर एक व्यक्ति ने जानलेवा हमला कर दिया  |  घटना सिटी कोतवाली थाना के नौगांव रोड की है  |  जहां पारिवारिक जमीनी विवाद को लेकर 1 वृद्ध  पर  लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया गया |   यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई  वीडियो  में साफ़ तौर देखा जा सकता किस तरह बेरहमी से एक युवक वृद्ध की पिटाई कर रहा है  | वृद्ध को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है |  वही पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 July 2020

  Road blocked

ग्रामीणों ने सीएम शिवराज से लगाईं गुहार    रीवा में बहोत सारे  गाँव ऐसे हैं जहाँ अब तक सड़क निर्माण का कार्य नहीं हो पाया है |  सड़क निर्माण के लिए कई बार टेंडर निकाले गए |  लेकिन जिम्मेदार सड़क निर्माण में आये पैसे को हड़प जाते हैं  |  ऐसा ही एक मामला गंगेव ब्लॉक का आया जहाँ  सिस्टम से तंग आकर |  ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से गुहार लगाई है  |  आज स्वतंत्रता के 72 साल भी ऐसे भी गांव हैं |  जहां न तो सड़क मार्ग हैं, न बिजली और ना ही  पेयजल की समुचित व्यवस्था  |  गंगेव  में पुरवा और हिरुडीह पंचायत को जोड़ने वाला मार्ग अब पहचान में नहीं आ रहा |   इस सड़क मार्ग को तो वैसे पीडब्ल्यूडी ने ले रखा है | और कई मर्तबा इसके निर्माण का टेंडर भी जारी हुआ है | लेकिन सड़क अब तक नहीं बनी  | इस सड़क मार्ग की समस्या को मप्र मानवाधिकार आयोग भोपाल में भी एक्टिविस्ट शिवानन्द द्विवेदी द्वारा रखा जा चुका है | जिसके बाद  पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा मेंटेनेंस के टेंडर भी हुए  | लेकिन पीडब्ल्यूडी और ठेकेदार द्वारा एकबार फिर पूरा पैसा हजम कर लिया गया |  ऐसा नहीं है की इसकी जानकारी सम्बंधित अधिकारीयों को नहीं है | ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत कलेक्टर और स्थानीय विधायक से की | फिर भी सड़क नहीं बन पाई |  जिसके चलते ग्रामीणों  में काफी रोष है  | ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सड़क निर्माण के लिए अपील की है | अगर सड़क नहीं बन सकती तो धान की खेती कर दी जाय और इससे निकलने वाले चावल को ठेकेदार और अधिकारीयों को बाँट दिया जाय | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 July 2020

 Hookah lounge seal

बर्थडे पार्टी में मौजूद रहे कई नामी हस्तियां हुक्का लाऊंज से बरामद हुई अवैध शराब       भोपाल में शाहपुरा थाना और क्राइम  ब्रांच ने ट्राइलॉजी हुक्का लाउंज पर छापेमार  कार्यवाई करते हुए सील कर दिया  | बताया जा रहा है की हुक्का लॉउन्ज में अवैध तरीके से हुक्का और शराब  परोसी जा रही थी |  हुक्का लाउंज में चल रही पार्टी में कई नामी गिरामी लोग मौजूद थे  | पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है | भोपाल स्थित  ट्राइलॉजी हुक्का लाउन्ज पर  क्राइम ब्रांच ने   छापेमार कार्यवाई करते हुए सील कर दिया | हुक्का लाउंज पर रात 12 बजे से तीन बजे तक कार्यवाई  की गई  | बताया जा रहा है की हुक्का लॉउन्ज में धारा 144 का  उलंघन करते हुए बर्थडे पार्टी मनाई जा रही थी |  हुक्का लाऊंज से हुक्का के साथ अवैध शराब भी जब्त की गई है | शराब की बोतलों को डीजे सिस्टम के अंदर छुपा कर रखा गया था  |  पार्टी में आये करीब 30 से 40 नामी गिरामी  युवक युवतियों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है | भोपाल स्टंट राइडर बाबर खान और  एक कपड़ा कम्पनी के ब्रांड अम्बेसडर नावेद खान  पार्टी में रंगों हाँथ पकड़े गए  | नावेद खान के पास से छुरी बरामद होने के कारण नावेद पर  आर्म्स एक्ट में मुकदमा  दर्ज किया गया है | वहीं हनी ट्रैप में फंस कर सरकारी गवाह बनी प्रीति सिंह भी  पार्टी में मौजूद रहीं | पुलिस ने पार्टी में मौजूद फ़ैज़ शरीफ , मोनिस जमील , साक्षी शर्मा , रूपल जैन ,  फ़ाइज़ अंसारी , सैम अज़ीज़  सहित अन्य पर मुकदमा दर्ज किया है | वहीँ खबर मिलते ही नेता एक्टिव हो गए और अपने लोगों को बचाने  में जुट गए  | सूचना  मिलते ही सुबह साढ़े चार बजे   एक पार्षद क्राइम ब्रांच में आरोपियों की जमानत कराने पहुँच गए | इस लाउंज पर कांग्रेस से जुड़े लोग हमेशा देखे जाते  रहे हैं  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 July 2020

 Rameshwar Sharma

जनता के बीच जाकर ही हो सकती  है सेवा   प्रोटेम स्पीकर और हुजूर के विधायक रामेश्वर शर्मा ने की विकास कार्यो की समीक्षा की और कहा कि जनता के बीच जाकर ही  जनता की सेवा की जा सकती है | विधायक रामेश्वर शर्मा ने सिंगारचोली फ्लाईओवर के नीचे संत हिरदाराम नगर एवं गांधीनगर के विकास कार्यो की समीक्षा की |  इस दौरान उन्होंने कहा की जनता की सेवा उन के बीच जाकर  |  उनसे मशविरा कर ही की जा सकती है |  विकास कार्यों की समीक्षा के कई बड़े अधिकारी मौजूद रहे |  इस दौरान विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि सिंगारचोली फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे के स्थान को अतिक्रमण से बचाने के लिए अलग अलग भाग को अलग अलग विभाग द्वारा सौन्दर्यकरण किया जाएगा  |  इसके लिए शर्मा ने राजधानी परियोजना, नगर निगम, पुलिस विभाग व एनएचएआई को इसकी जिम्मेदारी सौपी  | शर्मा ने कहा कि सिंगारचोली फ्लाईओवर का निर्माण लगभग पूर्णतः की और है परंतु इसके हैंडओवर से पहले नगर निगम एवं लोकनिर्माण विभाग बारीकी से इसका जॉइंट सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें  | सर्वे के दौरान यह सुनिश्चित किया जाएगा कि वर्क आर्डर के हिसाब से फ्लाईओवर के सारे कार्य किये गए अथवा नही |  यहाँ शर्मा ने फ्लाईओवर की सर्विस रोड के बिजली के खंभों को शिफ्ट करने के निर्देश दिए  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 July 2020

 Power cut

बिजली विभाग में नहीं हो रही सुनवाई   सिंगरौली में लोग बिजली कटौती और बढे हुए बिजली के बिल से परेशान हो चुके हैं  |  कई जगह ट्रांसफार्मर जल गए हैं | लेकिन  शिकायत करने के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारी कोई कदम नहीं उठा रहे  | सिंगरौली  में शहर से लेकर गांव तक  ट्रांसफार्मर जलने व बिजली की कटौती की शिकायत  लगातार हो रही हैं  | गांवों में बिजली  नाम मात्र की रहती है  |  जबकि बिजली के बिल लगातार बढ़ के  आ रहे हैं  | लोगों का कहना है की  बिजली का बिल नहीं भरने से तत्काल बिजली विभाग बिजली काट देता है | लेकिन बिजली कटौती की शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता |  गांव के लोगों ने बिजली विभाग की शिकायत अब कलेक्टर से की है |  कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष रूपेश चंद्र पांडे का कहना है  की गावों में  बिजली के ट्रांसफार्मर जल गए हैं  | 15 दिन से ज्यादा समय हो गया है लेकिन अब तक लाइट नहीं  आई है | कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बिजली के खम्भों और  तारों को भी नुकसान पहुँचाया जा रहा है |  लेकिन प्रशासन खामोश है | आम आदमी परेशान है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 July 2020

 Satpura Tiger

आठ नए बाघों के जुड़ने से कुनबा हुआ 48   मध्य प्रदेश के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों के लिए एक अच्छी खबर है  | सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में बाघ परिवार में नए आठ सदस्य जुड़े हैं  |  सतपुड़ा में आठ नए शावकों के होने की पुष्टि के साथ वहां बाघों की संख्या 48 हो गई है  |  सतपुड़ा टाइगर रिजर्व  में 8  शावक लोकेट हुए हैं  | जोकि पार्क प्रबंधन  और वाइल्ड लाइफ के लिए अच्छी खबर है |  एसटीआर में बाघ परिवार में 8 नए सदस्यों के जुड़ने के बाद अब उनका कुनबा 40 से बढ़कर 48 पर पहुंच गया है  | एसटीआर डिप्टी डायरेक्टर अनिल कुमार शुक्ला के मुताबिक पिछले 6 माह में 8 शावक कर्मचारियों को दिखाई दिए हैं |  कैमरा ट्रैप में भी शावक आ रहे हैं | डिप्टी डायरेक्टर के मुताबिक 1 जुलाई से 30 सितंबर तक  पार्क  बंद रहेंगे |  लिहाजा पार्क के वन्य प्राणियों और जंगल की सुरक्षा के मद्देनजर चौकसी बढ़ाई गई है | पार्क में आवाजाही बंद होने से बाघों ने अपना नया इलाका बना लिया है यह अच्छा संकेत माना जा रहा  हैं | पर्यटकों को पिछले कई सालों से टाइगर के अच्छे दर्शन एसटीआर में हो रहे हैं |  संख्या बढ़ने से पर्यटकों को अब आसानी से टाइगर दिखाई दे रहे हैं  |  सतपुड़ा टाइगर रिजर्व  में सालाना लगभग दो लाख पर्यटक जंगल सफारी के लिए पहुंचते हैं |  जिसमें से करीब 5 से 6 हजार विदेशी पर्यटक भी शामिल होते हैं |  इस वर्ष कोरोना के चलते देशी और विदेशी पर्यटकों की संख्या में भी कमी आई है  |  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 July 2020

 NAKULNATH

बिजली बिलों से लोग परेशान   पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के संसद बेटे नकुल नाथ अब कोंग्रेसी युवाओं का नेतृत्व करेंगे | उन्हें कांग्रेस का नया पोस्टर बॉय बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है  |  वहीँ नकुल नाथ ने कहा शिवराज के शासन में जनता बहुत परेशान है  |  छिंदवाड़ा सांसद नकुल नाथ कांग्रेस में युवाओं का नया चेहरा बनाया जा रहा है  | नकुल नाथ का कहना है भाजपा के दलालों ने यूरिया की ब्लैक मार्केटिंग शुरू कर दी है |  हमारी सरकार में सौ रुपये में सौ यूनिट बिजली मिलती थी अब चार गुना तक बिजली बिल आ रहे हैं  | किसान परेशान है |  यही किसान अब भाजपा सरकार को जवाब देगा | कमलनाथ की सरकार में किसान परेशान नहीं था  |  नकुल नाथ ने कहा वह अब कांग्रेस में युवाओं का नेतृत्व करेंगे |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 July 2020

 RISHVAT

पंचायत सचिवों ने की हटाने की मांग   छिंदवाड़ा में उपयंत्री पर काम के बदले कमीशन माँगने का आरोप लगाया गया  है  |  पंचायत सचिवों ने लोकायुक्त में इसकी शिकायत दर्ज कराई है | और उपयंत्री को हटाने की मांग की है |  छिंदवाड़ा के तामिया क्षेत्र  के उपयंत्री आर पी सोनी एक बार फिर अवैध वसूली के आरोप में घिर गए हैं | तामिया के पंचायत सचिवों द्वारा संभागीय कमिश्नर महेश चंद्र चौधरी और लोकायुक्त के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है | जिसमें बताया गया कि पंचायत  प्रभारी .ए .ई. आरपी सोनी के द्वारा  कुआं ,मेड़ |   मंधान तालाब आदि कार्य के लिए  कमीशन मांगा जाता है |  इसके साथ ही निर्माण कार्यों में हिस्सेदारी भी  मांगी जाती है | और  सचिवों को ब्लैकमेल किया जाता है  | जनपद पंचायत सचिवों ने आर पी सोनी को हटाने की मांग की है  |  नहीं हटाए जाने पर धरना देने की चेतावनी दी गई  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 July 2020

 Narottam Mishra

लोगों को बचाना सरकार की प्राथमिकता   गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के ईद मनाने की बात पर कहा, हर विषय पर राजनीति ठीक नहीं है | लोगो की जान पहली प्राथमिकता है | सरकार जो भी कर रही है जनता के लिए कर रही है |  गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ना सरकार की पहली प्राथमिकत है  | इसलिए लॉक डाउन जरुरी है | कुछ कांग्रेस नेताओं की बेतुकी टिप्पणी पर मिश्रा ने कहा  सरकार  निर्णय त्योहार और धर्म के आधार पर नहीं लेती |  और जिसे त्योहार मानना है  | घर के अंदर मनाएं त्यौहार   हमारी पहली प्राथमिता लोगों का स्वास्थ्य है | जाती और त्यौहार देखकर बीमारी नहीं आती है और न ही त्यौहार के कारण कोई निर्णल  लिया गया हैं |  नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के मतपत्र से चुनाव की मांग को हार के पहले की हताशा  बताया  और कहा मत पत्र से कोरोना फैलने का खतरा ज्यादा है | मिश्रा ने बताया कि ईवीएम से चुनाव ज्यादा सुरक्षित और बेहतर है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 July 2020

  Kamal Patel

कांग्रेस को किसान की चिंता बड़ा हास्यास्पद लगता है   कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा है कि कांग्रेस के कमलनाथ और उनकी मंडली  को  किसानों की चिंता  है ये अपने आप में हास्यास्पद लगता  है |  कमल पटेल ने कहा कांग्रेस ने खुद तो हमेशा किसानों से झूठ बोला और उनके साथ धोखा किया है  | अब दिखावे के लिए किसानों की बात कांग्रेस कर रही है  |  कृषि मंत्री कमला पटेल ने कहा   कि हम पर आरोप लगाया जा रहा है कि यूरिया की काला बाजारी हो रही है |  इससे ऐसा लगता है कि  कमलनाथ और उनकी मण्डली को  अपना कार्यकाल याद आ रहा है  | जब किसानों को कर्ज माफी का झांसा देने के बाद किसानों के सामने खाद का संकट पैदा किया गया और दोगुना दाम वसूल कर काला बाजारी की गई | उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अब यूरिया की पर्याप्त आपूर्ति नहीं दिखाई दे रही  | कमलनाथ भले ही आंख मूंदकर कुछ न देखें लेकिन किसानों की आंखे तो खुल चुकी हैं | उन्हें कांग्रेस और भाजपा की सरकार का फर्क नजर आने लगा है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 July 2020

 Arvind Bhadoria

देर रात उन्हें भोपाल के अस्पताल में भर्ती करवाया    मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अरविंद भदौरिया की रिपोर्ट कोरोना पॉजिविट आई है | इसके बाद उन्हें देर रात भोपाल के  चिरायु  अस्पताल में भर्ती करवाया गया है |  भदौरिया में कोरोना वायरस संक्रमण के कोई लक्षण नहीं है, लेकिन फिर भी उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है  |  कैबिनेट मंत्री अरविंद भदौरिया के कोरोना संक्रमित पाए जाने से सत्ता के गलियारों में हड़कंप मच गया है |  पिछले दिनों मंत्री बनने के बाद  अरविन्द भदौरिया भिंड ,ग्वालियर और भोपाल में लोगों के सीधे संपर्क में आये हैं |  सहकारिता मंत्री भदौरिया बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए थे | इसके साथ ही वे लखनऊ में राज्यपाल लालजी टंडन के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए थे |  सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ ही वे विशेष विमान से अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे थे | अब इनके संपर्क में आए सभी लोगों को एहतियात के लिए क्वारंटाइन में रहने के लिए कहा जा रहा है और सभी की कोरोना जांच की जाएगी | अरविंद भदौरिया के पहले कई विधायक और नेता कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं |  जिनमें धार विधायक नीना वर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा, जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी, जबलपुर से लखन घनघोरिया, सिरमौर से विधायक दिव्यराज सिंह भी शामिल हैं | इनमें से ज्यादातर इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं और कुछ का इलाज चल रहा है | अरविन्द भदौरिया ने भी उनके संपर्क में आये लोगों से कोरोना टेस्ट करवाने को कहा है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 July 2020

 Wild bear

भालुओं के आतंक से परेशान हैं ग्रामीण   सिंगरौली में आये दिन  भालुओं के जानलेवा हमले से ग्राम वासी परेशान हो चुके हैं  | एक बार फिर एक  भालू ने  महिला पर हमला कर दिया |  जिससे उसकी मौत हो गई  |  सिंगरौली के  ग्राम करसुआ  में भालू के हमले  मे 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई  |  वही ग्राम बेतरिया मे भी भालू के हमले में एक महिला  गंभीर रूप से घायल  हो गई  | भालुओं के लगातार हो रहे हमले से आसपास के गाँव के लोग दहशत में हैं  |  बताया जा रहा है की आये दिन महुआ के फऌ खाने के लिए जंगली भालू  गांव  में पहुंच जाते हैं | जिससे गाँव वालों को जान का खतरा बना हुआ है | घटना  के बाद वन  विभाग के कर्मचारी घटना स्थल पहुंचे |और उन्होंने ग्रामीणों को जंगली जानवर से बचने के उपाय बताये  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  23 July 2020

 Shivraj Singh Chauhan

आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के लिए होगी चर्चा   कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कई फैसले किये  | और कहा दो दिन मैं मंत्रियों के साथ वन टू वन बैठक करूंगा  जिसमें  विभागीय जानकारी, रोड मैप , डिलेवरी मेकेनिज़्म  पर चर्चा होगी  | शिवराज सिंह ने कहा मंत्री हर मामले की गहराई में जाकर अध्ययन कर काम करें |  शिवराज कैबिनेट की बैठक में कई अहम् मसलों पर चर्चा की गई और कई फैसले किये गए  | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा  मंत्रियों को किसी भी श्रोत से कोई जानकारी मिले तो उसकी गहराई में जाए, जरूरत हो तो कार्यवाई करे  | जुलाई में आप अपने विभाग को अच्छे से देख ले, समझ ले, कार्यो के लिए टारगेट सेट करें  | अगस्त से मैं विभाग की समीक्षा शुरू करूंगा  और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के लिए चर्चा की जाएगी  |  केबिनेट मीटिंग में कई अहम् मसलों पर शिवराज सिंह ने मंत्रियों से चर्चा की |  इसके बाद सरकार के प्रवक्ता गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कैबिनेट में लिए फैसलों की जानकारी  दी  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  23 July 2020

  Encounter Lodhi

बदमाश शेखर लोधी के पैर में लगी गोली पुलिस ने बदमाश शेखरको किया गिरफ्तार   भोपाल में एक बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई | बदमाश शेखर लोधी ने जब पुलिस पर फायरिंग की तो पुलिस को जवाबी कार्यवाही करना पडी  ... जिसमे एक गोली बदमाश शेखर लोधी के पैर में लगी और पुलिस ने उसे पकड़ लिया |   कलियासोत इलाके में पुलिस ने 20 हजार रुपए के इनामी बदमाश शेखर लोधी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया  |  लोधी के खिलाफ 18 मामले दर्ज हैं   | आईजी भोपाल उपेंद्र जैन के मुताबिक पुलिस को पता चला था कि शेखर लोधी उस इलाके में है, जब वह उसे पकड़ने पहुंचे तो लोधी भागने लगा और उसने पुलिस पर फायरिंग की, इस दौरान जवाबी फायरिंग के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया |  शेखर लोधी के पैर में पुलिस की गोली लगी है, इलाज के लिए उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती किया गया है  |  जानकारी के मुताबिक शेखर लोधी भोपाल के  छोला  इलाके का कुख्यात बदमाश है, पुलिस को हत्या के एक केस में उसकी तलाश थी  | जानकारी मिलने पर पुलिस रातीबड़ इलाके में संस्कार वैली के पास उसे पकड़ने पहुंची, इस दौरान लोधी पुलिस पर  पिस्टल से गोलियां चलाने लगा  | पुलिस ने जवाबी फायरिंग की और उसके पैर में गोली मारी, जिसके बाद वे गिर गया और उसे  दबोच लिया गया  | रातीबड़ टीआई सुदेश तिवारी ने पुलिस जवान आलोक तिवारी, युवराज सिंह के साथ इस कार्यवाही को   अंजाम दिया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  23 July 2020

 Narottam Mishra

कांग्रेस के नेता अपनी उपलब्धि क्यों नहीं बताते     गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा गोविन्द सिंह कांग्रेस के बुजुर्ग नेता हैं उनकी पीड़ा मैं समझता हूँ |  उनकी कोई सुनता ही नहीं है | उन्होंने कहा कांग्रेस के नेता बीजेपी पर ऊँगली उठाते हैं वो अपने पंद्रह महीने की उपलब्धि नहीं बताते |  गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा  ने कांग्रेस नेता गोविंद सिंह के बयान पर कहा कांग्रेस के सारे नेता 69 से 75 तक की उम्र के  हैं  | कांग्रेस के गोविंद सिंह बहुत वरिष्ठ नेता हैं, हालांकि वह समाजवादी पृष्ठभूमि के हैं |  उनकी पीड़ा उनका दर्द झलक रहा है, तो कांग्रेस की स्थिति को समझा जा सकता है  | ये लोग अपने 15 महीने के कार्यकाल की एक उपलब्धि नहीं बता पाते  | कांग्रेस सरकार बनी ही झूठ के सहारे थी | .  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  23 July 2020

  Kamal Patel

कमल पटेल : आत्महत्या की कगार पर है कांग्रेस   कांग्रेस ने देश को सिर्फ भ्रष्टाचार और परिवारवाद दिया है  |  इसलिए स्वाभिमानी व्यक्ति का कांग्रेस में बने रहना मुश्किल हो गया है |  कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कमल पटेल ने राजस्थान सरकार में मचे घमासान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस आत्महत्या की ओर बढ़ रही है और दोष भाजपा पर मढ़ रही है  | कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कमल पटेल ने  कहा कि कांग्रेस आत्महत्या की कगार पर है, भ्रष्टाचार और वंशवाद में फंसी कांग्रेस केवल सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के इर्दगिर्द सिमटी है | जिससे स्वाभिमानी नेताओं का कांग्रेस में बने रहना मुश्किल हो गया है |  कांग्रेस को केवल जी हुजूरी करने वाले नेताओं की जरूरत है, जो नहीं कर सकते वह बाहर जा रहे हैं |  कमल पटेल ने कहा कि राजस्थान में जमीनी मेहनत सचिन पायलट ने की लेकिन सरकार बनाने की बारी आई तो अशोक गहलोत को ले आया गया |  सचिन पायलट के लिए काम करने की स्वतंत्रता भी नहीं छोड़ी गई जिससे असंतोष होना स्वाभाविक था |  कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि कांग्रेस अपने कर्मों से सिमट रही है  और दोष भाजपा पर मढ़ रही है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  20 July 2020

  Rambai

मां का दूध पिया है तो आओ सामने लड़ने   BSP विधायक रामबाई ने भाजपा के पूर्व मंत्री जयंत मलैया व उनके पुत्र को आड़े हाथों लिया हैं  | और दो टूक शब्दों में समझाईश दी हैं  | की उनसे मुकाबला करने के लिए एक और जन्म लेना पड़ेगा और उसमे भी पहले पुन्न करने पड़ेंगे  | क्यूंकि पाप करने वाला व्यक्ति पुण्य करने वाले लोगों से जीत नहीं सकता  | रामबाई ने साफ़ शब्दों में कहा हैं की उनके बेटे की सोच हैं  |  की दमोह जिले में कोई ऐसी घटना लगातार होती रहे जिससे  | जिले की शांति भांग हो जाये   | १५ साल सत्ता में रहे खूब उठा पटक की  | खूब लोगों को मरवाया - पिटवाया - गढ़वा दिया  | जेल डलवा दिया  |  हमें भी काम परेशान  नहीं किया हैं  |  खूब प्रताड़ित किया गया हैं |  अगर हमसे मुकाबला करना हैं तो एक और जन्म लेना पड़ेगा  | आइये सुनते हैं क्या कहा रही हैं पथरिया विधायक रामबाई . |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  20 July 2020

  Pradyuman Singh Lodhi

नेताओं को गद्दार कहकर विरोध शुरू   कांग्रेस छोड़ बीजेपी सरकार में आकर पद लेने वाले नेताओं और मंत्रियों का जगह जगह विरोध शुरू हो गया है | काग्रेस विधायक के पद इस्तीफा देकर बी जे पी मे शामिल  होने के बाद नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष बने  प्रद्युम्न  सिंह लोधी  का उनके इलाके बडामलेहरा में जमकर विरोध हुआ और उन्हें काले झंडे दिखाए गए  | वहीँ सांवेर में  जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट का लोगों  ने जमकर  विरोध किया  |  कांग्रेस छोड़ के बीजेपी में आ कर पद लेने वालों के खिलाफ जनता में आक्रोश दिखने लगा है | कांग्रेस के साथ आम लोग भी ऐसे नेताओं को गद्दार की संज्ञा दे रहे हैं |  ये इन नेताओं के साथ बीजेपी की भी मुश्किलें बढ़ा सकता है | बडामलेहरा सीट के काग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह इस्तीफ़ा देकर बीजेपी में शामिल हो गए और    नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष बन गए  | लोधी का   बडामलेहरा पहुंचने पर काग्रेस कार्यकर्ताओं  और लोगों ने जमकर  लोधी का विरोध किया   | उनके खिलाफ नारेबाजी की और काले झंडे दिखाए  | ऐसी ही एक खबर इंदौर से है |  जहाँ कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आये मंत्री तुलसी सिलावट को भी विरोध का सामना करना पड़ा  | साँवेर विधानसभा के बोडिया कांकरिया गाँव मे करणी सेना ने मंत्री तुलसीराम सिलावट  की गाड़ी रोक कर विरोध प्रदर्शन किया  | जब ये विरोध प्रदर्शन हुआ उस वक्त  सिलावट के साथ में देपालपुर के पूर्व विधायक मनोज पटेल भी थे  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  20 July 2020

 Govind Singh

गोविन्द :अभी तीन और विधायक पाइप लाइन में हैं   परिवहन  मंत्री गोविंद सिंह  ने कहा कांग्रेस विकास नहीं करती यही कारण है सब कांग्रेस को छोड़ रहे हैं  |  उन्होंने कहा कांग्रेस से कई और विधायक अभी बीजेपी में आएंगे | परिवहन और राजस्व मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने कहा  |  कांग्रेस पार्टी छोड़ने का एक ही कारण है विकास न होना , कोई भी नेता हो कार्यकर्ता हो वह विकास की ओर रुख करता है  |  नेपानगर की विधायक सुमित्रा देवी कासडेकर ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया है  |  क्योंकि कांग्रेस के कार्य  ... विकास की बात नही होती |  इसलिए कांग्रेस पार्टी के लोग भाजपा में आ रहे है  |  भाजपा में आने के बाद विकास की लहर है  |  राजपूत का कहना है कि अभी और 3 विधायक पाइप लाइन में है  | जल्द ही भाजपा में आने की पुष्टि होगी  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  20 July 2020

  Assault and loot

पुलिसबल की कमी का फायदा उठा रहे अपराधी   अपराधियों के हौंसले कितने बुलंद हैं इस  का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है  कि एक आदतन अपराधी ने जेल से छूटने के अगले दिन ही | आपराधिक घटनाओं को अंजाम देना शुरू कर दिया | पहले उसने एक स्थानीय पत्रकार के साथ मारपीट की  | एक कियोस्क सेंटर संचालक से पैसा लूटा  और एक  दुकानदार के साथ मारपीट कर  फरार हो गया |  पनवार थाना में इन दिनों अपराधियो द्वारा दिनदहाड़े बेखौफ होकर बड़ी बड़ी वारदातों को अंजाम  दिया जा रहा है और पुलिस  हाथ पर हाँथ रखकर बैठी रहती है |  एक दिन पहले ही जेल से छूटकर आये राहुल सिंह ने  स्थानीय पत्रकार शिखर सिंह   के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट  की  | उसके बाद रामबाग कस्बे में सतीश साहू के कियोस्क सेंटर पहुंचकर | दुकानदार को लाठी डंडों से  मारा और  दुकान के काउंटर में रखे रुपये लेकर फरार हो गया  | घटना की जानकारी लगते ही पनवार थाना प्रभारी शेर अली खान  अपने स्टाफ के साथ अपराधी की तलाश में मौके पर गए लेकिन अपराधी तब तक  भाग  चुका था | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 July 2020

 RISHVAT

लोकायुक्त पुलिस ने घूसखोरों को पकड़ा   ग्वालियर में  एएसआइ व आरक्षक को 2500 रुपये रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने पकड़ा है  |  लोकायुक्त ने 2 हजार रुपये एएसआई के पेंट की जेब से बरामद किए हैं  | जबकि सिपाही से 500 रुपये बरामद किए |  यह कार्रवाई 10 लाख की धोखाधड़ी के मामले में जेल में बंद बंदी की पत्नी की शिकायत पर की गई है  | एसपी नवनीत भसीन ने दोनों  रिश्वतखोरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है |  तानसेन नगर में निवासी पुष्पा तोमर का पति दरियाब सिंह प्रॉपर्टी कारोबारी है |  किला गेट थाना पुलिस ने 10 लाख की धोखाधड़ी के मामले में 4 जून को उसे गिरफ्तार किया था |  दरियाब  अभी न्यायिक हिरासत में है |  पुलिस के चालान पेश नहीं करने के कारण बंदी की कोर्ट से जमानत नहीं हो पा रही थी |  उसकी पत्नी कई दिनों से चालान पेश करने थाने के चक्कर लगा रही थी |  पुष्पा ने बताया कि एएसआइ आरपी गुनकर ने चालान पेश करने के लिए 5 हजार रुपये की डिमांड की थी | 1500 रुपये बतौर एडवांस एएसआइ को दे भी दिए थे  | गुरुवार को गुनकर ने उसे बाकी के  रुपये लेकर दोपहर में थाने बुलाया था |  इस पर लोकायुक्त ने 500 के पांच नोट देकर  पीड़िता को थाने भेजा और लोकायुक्त की टीम थाने के आसपास खड़ी हो गई |  पुष्पा से एएसआइ ने 500-500 के 5 नोट लिए और एक नोट आरक्षक मुकेश पुत्र रामदास सिंह निवासी डीआरपी लाइन को थमा दिया | आरक्षक ने 500 रुपये फाइल में रखकर उसे अलमारी में रख दिया  |  पुष्पा के इशारा करते ही डीएसपी प्रद्युम्न सिंह पाराशर, इंस्पेक्टर कविंद्र सिंह व आराधना डेविस की टीम ने थाने के अंदर पहुंची और एएसआइ व आरक्षक को पकड़ लिया  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 July 2020

 Garrison siege

बच्ची का हुआ था अपहरण,बलात्कार और हत्या     लम्बे समय से नाबालिग बच्ची लापता थी  | तलाश जारी थी  | बच्ची तो नहीं मिली लेकिन उसका कंकाल जरूर मिला था |  बच्ची के कपड़ो से पहचान हो सकी थी |  की यह कंकाल उस लापता बच्ची का हैं  .| जाँच में सामने आया की नाबालिग बच्ची का अपहरण कर बलात्कार किया गया और हत्या कर फेंक दिया गया  | नाबालिग बच्ची को न्याय दिलाने  | सभी दाल व् समाजसेवियों ने पुलिस चौकी का घेराव किया  |  सिंगरौली जिले के शासन चौकी की  | खमरिया निवासी नाबालिक  | रीता शाह के अपहरण एवं हत्या की घटना को लेकर आक्रोषित लोगों ने शासन पुलिस चौकी का घेराव किया  | कहा जा रहा है की पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया था | बच्ची नाबालिग थी तो जाहिर हैं की कोई उसे बहला फुसलाकर ले गया होगा |  मगर पुलिस यह कहकर पला झड़ती रही की बच्ची स्वैच्छा से गई हैं  | और पुलिस के लापरवाही पूर्वक रवैये का नतीजा यह निकला की बच्ची नहीं बच्ची का कंकाल मिला  | समाजसेवी व सभी दाल के नेताओं ने एक आवाज में कहा हैं की |  जल्द से जल्द दोषी पुलिस मर्मियों के खिलाफ कार्यवाही हो और मृतक बच्ची व उसके परिवार वालों को न्याय मिल सके |  पुलिसकर्मियों  के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्हें  निलंबित करने की मांग की गई |  कहा जा रहा हैं की दोषी पुलिस कर्मियों ने आरोपियों को बचाने के प्रयास किये हैं |  भाजपा विधायक सुभाष वर्मा भाजपा नेता रामनिवास शाह  |  आम आदमी पार्टी नेता  संदीप शाह एबीवीपी बजरंग दल सहित कई पार्टियों के कार्यकर्ता व स्थानीय लोगों मौजूद रहे  | आपको बता दें की खम्हरिया निवासी छात्रा का आलम अंसारी नाम के युवक  ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपहरण  किया था |  और उसका बलात्कार कर  हत्या की घटना को अंजाम दिया  | लम्बे समय की तलाश के बाद  | 10 जुलाई को बच्ची का कंकाल  मिला  |  पीडि़त परिवार और तमाम स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है  | उनका मानना है कि चौकी मे पदस्थ पुलिस कर्मियों ने आरोपियों के बचाव का प्रयास किया है |   प्रदर्शनकारियों द्वारा धरना प्रदर्शन के बाद   पुलिस अधीक्षक के नाम एडिशनल एसपी को ज्ञापन सौंपा वही लोगों ने 24 घंटे का समय देते हुए कहा कि 24 घंटे के अंदर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किये जाने की मांग की और कहा की यदि गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तो हम लोग अपना अगला कदम उठाएंगे |  नाबालिक मृत बच्ची के परिवार को सांत्वना  देने भाजपा सिंगरौली जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल बच्ची के घर पहुंचे | एडिशनल एसपी सिंगरौली प्रदीप सेन्डे  ने मामले का खुलासा करते हुए  बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है बाकी जो आरोपी अनुसंधान में मिलेंगे उनको गिरफ्तार किया जाएगा   |          

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 July 2020

PAKDA GAYA PYARE MIYAAN

प्यारे मियां को लेने पहुंची एमपी पुलिस नाबालिगों  से  बलात्कार का आरोपी है प्यारे   भोपाल में नाबालिग लड़कियों के साथ यौन शोषण का आरोपी प्यारे मियां  श्रीनगर  में पकड़ा गया है  |  पुलिस अब उसे भोपाल ला रही है  |  भोपाल साउथ पुलिस अधीक्षक साई थोटा ने प्यारे मियां के कश्मीर से गिरफ्तार होने की पुष्टि की है  |  रविवार को नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म की घटना  का खुलासा होने  के बाद  वो फरार हो गया  था  |  प्यारे मियां की सूचना देने पर 30 हजार रुपए का इनाम  था  |  भोपाल के थाना शाहपुरा में प्यारे मियां  के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित कई मामले दर्ज है  | पुलिस को जानकारी मिली थी कि वो श्रीनगर में फरारी काट रहा है  | इस सूचना के आधार पर भोपाल पुलिस ने श्रीनगर पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार कर लिया  |  प्रकरण में विधिवत गिरफ्तारी एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस भोपाल की टीम श्रीनगर पहुंच चुकी है  | पुलिस को 12 जुलाई को 5 नाबालिग लड़कियां संदिग्ध हालत में घूमते मिली थीं  | पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो पता चला कि प्यारे मियां ने पार्टी करने के लिए बुलाया और शराब पिलाकर उनके साथ दुष्कर्म किया  |  इस घटना के बाद जांच शुरू हुई तो पता चला कि वो भूमाफिया है और लड़कियों को अधिकारियों के पास भेजकर जमीनों पर कब्जा करता है  | इसके बाद भोपाल प्रशासन ने उसकी संपत्तियों पर कार्रवाई शुरू कर दी और एक शादी हॉल और फ्लैट्स पर बुल्डोजर चलाया  |  घटना के बाद से प्यारे मियां फरार था जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी  |  जांच में यह भी पता चला कि प्यारे मियां नाबालिग लड़कियों के साथ ही शारीरिक शोषण करता था |  जब वो बालिग हो जाती तो उनकी शादी करा देता  | इस मामले में स्वीटी विश्वकर्मा नाम की महिला भी उसका साथ दे रही थी  |  वहीं लड़कियों को लेकर उसके पास आती थी और प्यारे उन्हें नौकरी देने के बहाने उनका शोषण करता था  | वह लड़कियों के माता-पिता को भी लोन के नाम पर पैसा देता था और फिर उन्हें अपना शिकार बनाता था | प्यारे के इस काम में कुछ कथित पत्रकार और सफेदपोश भी जुड़े हुए हैं |  जिनके नामों का पुलिस ने खुलासा नहीं किया है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  16 July 2020

 Police bribe

बलात्कार की रिपोर्ट के लिए रिश्वत माँगी   नाबालिग से बलात्कार की रिपोर्ट लिखने के लिए पुलिस ने रिश्वत की मांग की  | मामला सिवनी का है  | ऐसे में  सेना के एक जवान ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की लिए  पुलिस अधीक्षक  से गुहार लगाईं है |  सिवनी के आदेगांव  के खूबी रैयत गांव में  एक युवक ने नाबालिक लड़की को अपनी हवस का शिकार बना लिया |  जिसकी रिपोर्ट दर्ज कराने परिजन आदेगांव  पुलिस स्टेशन पहुंचे  | जहां   थाने में पदस्थ एएसआई राजेश दुबे ने  रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए  पांच हजार  रुपये, की रिश्वत मांगी |  इस मामले में पीड़ित  परिजनों ने एसपी से गुहार लगाते हुए न्याय की मांग की है |  रिपोर्ट लिखने की एवज  रिश्वत  ना देने के चलते पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई |  पुलिस अधीक्षक सिवनी को लिखे आवेदन में पीड़ित परिवार के साथ सेना का एक जवान गौरीशंकर नेमा साथ गया     | इस जवान ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी कार्यालय पहुंच शिकायत दर्ज करवाई है  |  सहायक पुलिस अधीक्षक ने इस पूरे मामले  में जांच का आश्वासन देते हुए पीड़िता की एफ आई आर दर्ज कर ली  है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  16 July 2020

A woman climbing a tree

अपने बच्चे   से  नहीं मिलने से परेशान थी महिला   एक महिला का पति से विवाद चल रहा है | जब महिला अपने बच्चे से नहीं मिल पाई तो वह अदालत परिसर में लगे पेड़ पर चढ़ गई  | प्रशासन ने बड़ी मशक्क्त के बाद महिला को पेड़ से उतारा और उसे न्याय दिलवाने का आश्वासन दिया  |  परासिया के न्यायालय परिसर में एक पीड़ित महिला पेड़ के ऊपर चढ़ गई | जिसको पुलिस प्रशासन और नगरपालिका के  लोगों  ने बड़ी मशक्कत  के बाद पेड़ से उतारा |  महिला का अपने बच्चो को लेकर पति के साथ विवाद चल रहा है  | महिला दर दर भटक रही थी |  फिर भी उसको बच्चे न  मिलने के कारण वो न्यायालय परिसर के पेड़ पे चढ़ गई  |   इसके बाद  प्रशासन हरकत में आया और उस महिला को   सही सलामत  पेड़ से उतारा   और उसकी बात  सुनी  और पति समेत बच्चो को बुलाया गया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  16 July 2020

 Fight with journalist

खनिज अधिकारी ने पत्रकार जो धमकाया   टीकमगढ़ में खनिज अधिकारी ने एक पत्रकार को धमकाया है  | पत्रकार ने इस मामले की लिखित शिकायत पुलिस से की है |  पुलिस मामले की जाँच कर रही है | पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती आवेदन में पत्रकार सूर्य प्रकाश ने आरोप लगाया है की जिला प्रभारी खनिज अधिकारी प्रशांत तिवारी ने उसके साथ  गाली गलौज और मारपीट की है |  जब टीकमगढ़ के खनिज अधिकारी  भगत नगर कॉलोनी में एक रेत से भरे ट्रक के  ड्राइवर के साथ बात कर रहे थे   |   तभी वहां से गुजर रहे पत्रकार सूर्य प्रकाश ने मामले को मोबाइल से कवर करना शुरू कर दिया  | जैसे ही खनिज अधिकारी की नजर पत्रकार पर पड़ी  तो उन्होंने ने धमकाते हुए कवरेज न करने को कहा  |   लेकिन पत्रकार सूर्य प्रकाश उसको कवरेज करते रही  | मामले की गंभीरता को देखते हुए खनिज अधिकारी रेत से भरे हुए  ट्रक को देहात थाने पहुंचे  |  उनके पीछे पीछे पत्रकार सूर्य प्रकाश  भी  पहुंच गए |  जहां पर खनिज अधिकारी ने पत्रकार के साथ मारपीट की और गाली गलौज की |  जिसकी रिकॉर्डिंग थाने में लगे सीसी कैमरे में हो गई |  ये  खनिज अधिकारी शुरू से ही विवादों में घिरे हैं और पहले भी एक आरटीआई एक्टिविस्ट के साथ बदतमीजी कर  चुके हैं  |  अब देखना   है प्रशासन  इनके खिलाफ क्या कार्रवाई करता है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  16 July 2020

 UMA BHARTI

उमा ने सिंधिया का  तिलक लगाकर स्वागत किया   पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच मुलाकात से नए राजनैतिक समीकरण बनते नजर आ रहे हैं  | इन दोनों नेताओं के निशाने पर कांग्रेस है |  उमा भारती ने कहा  ज्योतिरातिदत्य सिंधिया अपने नाम की तरह पूरे देश में जगमगाएंगे  |  ज्योतिरादित्य सिंधिया मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती से मिलने उनके बंगले पर पहुंचे |  उमा भारती ने उनका तिलक लगाकर स्वागत किया |  इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है | लेकिन इन दोनों की मुलाक़ात ने राजनैतिक हलके को गर्माहट से भर दिया है   | उमा भारती और सिंधिया मध्यप्रदेश की राजनीति  में एक नया समीकरण बनने जा रहे हैं |  उमा भारती ने कहा कि सिंधिया परिवार से उनके पुराने पारिवारिक संबंध है |  ज्योतिरातिदत्य सिंधिया अपने नाम की तरह पूरे देश में जगमगाएंगे | उन्होंने कहा कांग्रेस का पूरा संकट राहुल गांधी के कारण है |  कांग्रेस में अच्छे नेताओं की कद्र नहीं है  |  सचिन पायलट के आत्मसम्मान को भी ठेस पहुंची है  |    सिंधिया ने हालांकि इसे एक शिष्टाचार भेंट बताया  | लेकिन दो बड़े नेता मिलें और राजनीति न हो यह संभव ही नहीं है  | उमा भारती भी कुछ वक्त से सही लोगों और सही समय के इन्तजार में हैं |  सिंधिया के निशाने पर अब भी कमलनाथ और दिग्विजय सिंह हैं | कमलनाथ और कांग्रेस सरकार को  सिंधिया ने व्यापार और भ्रस्टाचार की सरकार कहा  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 July 2020

 Memorandum

दस-दस स्टूडेंट को पढ़ाने की मांगी इजाजत   परासिया में कोयलांचल कोचिंग एसोशियन   ने राज्यपाल के नाम  पर sdm को ज्ञापन सौंपा और कोरोना संक्रमण काल में दस -दस स्टूडेंट को एक साथ पढ़ाने की इजाजत देने की मांग की | कोयलांचल कोचिंग एसोशियन ने sdm को  ज्ञापन सौपा | जिसमे राज्यपाल से कहा गया है कि  जैसे सरकार ने कई लोगो को  सोशल  डिस्टेंस का पालन निभाते हुए |  व्यापार करने की इजाजत दी है  | उसी प्रकार से हम कोचिंग क्लासेस चलाने वालों को 10,10 विधार्थीओ को पढ़ाने की अनुमति प्रदान  करें |   क्योकि हम कोचिंग क्लासेस चलाने वालों को किराया और स्टॉफ का वेतन  देने के साथ  परिवार चलाने में बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 July 2020

 Tiger appeared on the road

टाइगर देखकर लोग हुए आश्चर्य चकित   अगर आप सड़क से जा रहे हों और बीच सड़क पर टाइगर बैठा हो तो  यकीनन आप आश्चर्यचकित हो जायेंगे | ऐसा ही कुछ तब हुआ जब उमस से परेशान हो कर एक टाइगर सड़क के बीच में आकर बैठ गया  |  लोग इस नज़ारे का मजा लेते रहे  |  अकसर पेंच नेशनल पार्क से होकर गुजरने वाले मार्ग के आसपास   टाइगर की तस्वीरें देखने को मिल जाती है  |  ऐसा ही एक नजरा बीती रात देखने को मिला जहाँ टाइगर रोड के बीचोबीच बैठा नज़र आया |  बताया जाता है कि रुखड़ से दूधिया मार्ग में पड़ने वाले मार्ग में अचानक एक टाइगर आ कर बैठ गया गर्मी और उमस से यह परेशान हो कर सड़क पर आ गया था |  टाइगर को देखकर  लोग  रोमांचित हो उठे | बीच रोड में बैठे टाइगर की खूबसूत तस्वीर लोगों ने अपने अपने मोबाइल  कैमरों में कैद की | आसपास से गुजरने वाली गाड़िया वही रुक गई | वीडियो में एक वन कर्मचारी अपने वरिष्ठ अधिकरी को घटना की जानकारी देते हुए बता रहा है कि रोड के बीच एक टाइगर बैठा हुआ है, और वह किस तरह से व्यवहार कर रहा है | साथ ही वरिष्ठ अधिकारी भी अपने कर्मचारी को कुछ हिदायत दे रहे हैं |  रोड पर दोनों तरफ  लोगों  गाड़िया रोक  कर यह खूबसूरत नजारा  देखते रहे  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 July 2020

 Unique performance

खस्ताहाल सड़क से परेशान हो रहे हैं लोग   सिंगरौली में खस्ताहाल सड़कों से लोग परेशान हैं  | कांग्रेस ने जर्जर सड़क पर धान का पौधा रोप कर सरकार के प्रति आक्रोश जाहिर किया और राजयपाल के नाम ज्ञापन प्रशासन को सौंपा  |  सीधी सिंगरौली राष्ट्रीय राजमार्ग की दुर्दशा को लेकर कांग्रेस ने  अनोखा विरोध प्रदर्शन किया  |  "NH-39" की खस्ताहाल एवं जर्जर सड़क की दुर्दशा को लेकर  कांग्रेस  ने  सेंटर हॉस्पिटल मोरवा   के सामने  प्रदर्शन  करते हुए  |  राज्यपाल   के नाम कलेक्टर प्रतिनिधि को ग्यापन सौंपा  | कांग्रेस   महामंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह चौहान  एवं जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल के नेतृत्व में सड़क पर धान का  पौधा  लगाया गया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 July 2020

  Rapist pyaare miyaan

प्यारे मियां करता है बच्चियों का यौन शोषण शिवराज ने कहा प्यारे पर सख्त एक्शन लो अधिमान्यता निरस्त सरकारी मकान खाली होगा प्यारे मियां की अय्याशियों पर बड़ा खुलासा नाबालिग बच्चियों से करता था बलात्कार बालिग़ होते ही कर देता था रिटायर     भोपाल में पत्रकारिता की आड़ में यौन शोषण किये जाने का यह पहला मामला नहीं हैं  | इस बार पत्रकारिता की आड़ में घिनौना काम करने वाले अफ़कार अखबार के मालिक प्यारे मियां के कुकर्मों का खुलासा हुआ है | प्यारे मियां नाबालिग बच्चियों का यौन शोषण करता था और बालिग़  होते ही उन्हें रिटायर कर देता था  |  प्यारे के गंदे कामों का खुलासा होने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इसके खिलाफ सख्त कार्यवाही करने का आदेश दिया है और इसके पापों में शामिल अन्य रसूखदार लोगों का भी खुलासा किये जाने के निर्देश दिए हैं  | नाम प्यारे मियां  |  काम पत्रकारिता  | लेकिन असल काम पत्रकारिता की आड़ में अय्याशी का कारोबार  | भोपाल में कोई इसके खिलाफ बोले तो इसके गुर्गों की फ़ौज खड़ी हो जाती थी |  लेकिन जब इसके पापों का घड़ा भरा  | इसकी असलियत सबके सामने आयी  | चार  नाबालिग  बच्चियों  सहित पांच लड़कियों  का यौन शोषण करने  का मामला इस पर दर्ज किया गया है | प्यारे मियां पर मामला दर्ज न हो इसके लिए  कुछ  टीवी चैनल  के कथित और दलालनुमा पत्रकार पुलिस पर दबाव बनाते रहे  |  बलात्कार के आरोपी  प्यारे मिया  को बचने के लिए  उसके  धनड्य साथी भी  एड़ी  चोटी का  जोर लगा रहे थे  | लेकिन भोपाल के रातीबड़ थाने के प्रमुख सुधेश तिवारी ने इस कथित पत्रकार की असलियत सब के सामने ला दी  | प्यारे और उसके  अनैतिक काम में उसकी मदद करने वाली एक युवती के खिलाफ  रातीबड़ थाने में एफआईआर दर्ज की गई है  |  आरोपी युवती को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है|  | जबकि  प्यारे मियां फरार है  | लड़कियों ने पुलिस के सामने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं   उसके बाद  इस मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं |  भोपाल साउथ के एसपी साई कृष्ण थोटा ने कहा कि 5 लड़कियों का यौन शोषण करने के मामले में   रातीबड़ पुलिस थाने में  प्यारे और उसकी  सहयोगी 21 वर्षीय स्वीटी विश्वकर्मा के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है |  उन्होंने कहा कि इस मामले को शहर के शाहपुरा थाने में भेजा जाएगा, क्योंकि उस इलाके में लड़कियों का शोषण हुआ था | थोटा ने बताया कि रातीबड़ थाने इलाके में रविवार  रात  5 लड़कियां शराब के नशे में घूमती मिली  |  पुलिस ने चाइल्ड हेल्पलाइन को बुलाकर लड़कियों से पूछताछ की, तो उन्होंने बताया कि एक  पत्रकार प्यारे मियां  इनको शहर के शाहपुरा थाने इलाके स्थित 12 नंबर में एक फ्लैट में शनिवार-रविवार रात को ‘बर्थ डे पार्टी ’ के लिए बुलाया था | .लड़कियों ने पुलिस और चाइल्ड लाइन के समक्ष कई खुलासे किए हैं  | थोटा ने बताया कि इनमें से एक लड़की ने बताया कि वहां पर उसके साथ रेप किया गया  | वहीं, बाकी 4 लड़कियों का कहना है कि पार्टी के नाम से बुलाकर पत्रकार ने उसी फ्लैट में उनके साथ भी पहले भी रेप किया है  | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पूरी घटना पर अपनी कड़ी नाराजगी व्यक्त की है | उन्होंने कहा कि किसी को नहीं छोड़ा जाए जो इसमें शामिल हैं  | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकार के शासकीय आवास को खाली कराने और अधिमान्यता समाप्त करने के निर्देश दिए हैं | इसके बाद प्यारे की अधिमान्यता समाप्त कर उसका सरकारी घर खाली करवाने का काम शुरू हो गया है  | पुलिस को पता चला है प्यारे मियां सिर्फ नाबालिग लड़कियां ही रखता था  | बालिग होते ही कट्टे की नोक पर कुछ पैसा देकर उनकी शादी  करवा देता था  | सूत्रों  के मुताबिक लड़कियों ने आरोप लगाया है कि इस कांड में मीडिया से जुड़े और भी लोग शामिल हैं जो मीडिया की आड़ में ज़मीनों का हेर फेर  और ठेकेदारी  करते हैं | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  14 July 2020

 Understand in politics

असली भाजपा कार्यकर्ता अब क्या करे   कांग्रेस और दूसरे दलों से बीजेपी में आकर पद हथियाने वाले नेताओं से अब बीजेपी के असल कार्यकर्ता और नेता परेशान हो चुके हैं | बीजेपी  प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हीरेंद्र बहादुर सिंह ने अपना दर्द सोशल मीडिया पर बयान किया है  | उन्होंने नेताओं से सवाल किया है ऐसे में भाजपा के असली कार्यकर्ताओं को क्या करना चाहिए | मध्य प्रदेश  बीजेपी के कार्यसमिति सदस्य हीरेंद्र बहादुर सिंह का दर्द सामने आया है  | उन्होंने लिखा है  जिस तरह से भाजपा में बाहर के लोग आधिपत्य जमाते जा रहे हैं,अब असली भाजपा कार्यकर्ताओं को क्या करना चाहिए  |  नियुक्तियाँ भी धड़ाधड़ हो रही है  | उन्होंने सवाल किया कि भाजपा में कोई शीर्ष नेता मार्गदर्शन करने बचा है क्या?  हम लोगों के लिये सौ सौ बहाने हैं  |  अब तो दुःख दर्द पूछने वाला भी कोई नहीं है   | हम भाजपा कार्यकर्ता कहाँ जायें ,जिन्होंने पूरी जवानी भाजपा में खपा दी  |  हालत ये है शिवराज सिंह  चौहान और नरेंद्र सिंह   तोमर को माँ बहन की गाली देने वाले एक सहकारिता मंत्री बन गये और एक प्रोटेम स्पीकर ,शायद विधानसभा में अध्यक्ष बनने जा रहे हैं  | वाह री भाजपा  ,हम लोगों ने इसीलिए जवानी खपा दी  | क्या राजनीति में ऐसे समझोते किये जाते हैं  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  14 July 2020

 Narottam Mishra

कांग्रेस आतंकवादियों की भाषा बोलती है   गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कांग्रेस आतंकवादियों की भाषा बोलती है |  कांग्रेस का सूरज अस्ताचल की ओर है  | डॉ नरोत्तम मिश्रा ने विभाग वितरण के बाद शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त  कोय और कहा शीर्ष नेतृत्व ने मुझ पर विश्वास व्यक्त किया है  | संसदीय कार्य मुझ पर हिन्दुस्तान में सर्वाधिक समय से है | विधि विभाग भी मुझ पर 10 साल रहा है |  जेल विभाग मेरे लिए नया है बाकी तो पुराने ही हैं  | गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर  निशाना साधा और कहा देशभर में कांग्रेस का सूरज अस्ताचल की ओर है  | कांग्रेस का एक समय एक छत्र राज था  | कांग्रेस आतंकवादियों की भाषा बोलती है |  लोग कांग्रेस छोड़-छोड़कर जा रहे हैं  |  कुछ दिनों में कांग्रेस इतिहास की वस्तु हो जाएगी | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  14 July 2020

 Shivraj Singh Chauhan

नरोत्तम मिश्रा फिर सबसे वजनदार मंत्री   इस बार मंत्रियों को विभाग बाँटने में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को पसीना आ गया  | इस बार भी शिवराज के मंत्रिमंडल में सबसे डॉ नरोत्तम मिश्रा सबसे ताकतवर मंत्री बन के उभरे हैं  | मिश्रा को   गृह, जेल विधि विभाग के साथ  संसदीय कार्य मंत्री बनाया गया है  |  बड़ी और लम्भी मशक्क्त के बाद शिवराज सिंह ने अपने मंत्रियों को विभाग का बंटवारा किया  | ये पहला मौका है जब सिर्फ विभाग वितरण के लिए मुख्यमंत्री को भोपाल से दिल्ली तक दौड़ भाग करना पड़ी  | सिंधिया समर्थक मंत्रियों को बड़े विभाग चाहिए थे | इसी को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की परेशानी बढ़ी हुई थी  | सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सामान्य प्रशासन ,जनसम्पर्क  विभाग अपने पास रखा है  | वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के मंत्रियों को भी महत्वपूर्ण विभाग दिए गए हैं | रविवार देर रात विभागों  का बंटवारा हुआ  | इसके बाद  मंत्रियों को दिए गए विभागों की लिस्ट राज्यपाल के पास अनुमोदन के लिए भेजी गई  | सीएम शिवराज सिंह चौहान ने  सामान्य प्रशासन, नर्मदा घाटी विकास, विमानन ,जनसम्पर्क और ऐसे समस्त विभाग जो किसी को ना सौपे गए हों अपने पास रखे हैं | शिवराज के बाद नरोत्तम मिश्रा सबसे शक्तिशाली मंत्री के रूप में सामने आये हैं | नरोत्तम मिश्रा  को  गृह, जेल और संसदीय कार्य, विधि विभाग दिया गया है | गोपाल भार्गव  को लोक निर्माण विभाग, कुटीर और ग्रामोद्योग | तुलसी राम सिलावट को  जल संसाधन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास |  विजय शाह को   वन विभाग  |  जगदीश देवड़ा  को   वाणिज्यिक कर, वित्त, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी  |   बिसाहू लाल सिंह  को  खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण |  यशोधरा राजे सिंधिया : युवा एवं कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार |  भूपेंद्र सिंह को   नगरीय विकास एवं आवास |  मीना कुमारी मांडवे को  आदिम जाति कल्याण, अनुसूचिता जाति कल्याण  |  कमल पटेल   को किसान कल्याण एवं कृषि विकास  ,|  एंदल सिंह कंषाना  को  लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी  | गोविंद सिंह राजपूत को  राजस्व एवं परिवहन  |  बृजेंद्र प्रताप सिंह को  खनिज साधन और श्रम  | विश्वास सारंग  को  चिकित्सा शिक्षा, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास |  इमरती देवी को   महिला एवं बाल विकास विभाग  | डॉ प्रभुराम चौधरी को  लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण   | महेंद्र सिंह सिसौदिया  को  पंचायत और ग्रामीण विकास  |  प्रद्युम्न सिंह तोमर  को  उर्जा |  प्रेम सिंह पटेल  को  पशुपालन, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण  |  ओम प्रकाश सकलेचा  को  सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी  |  उषा ठाकुर  को पर्यटन, संस्कृति एवं अध्यात्म  | अरविंद भदौरिया  को  सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन  | डॉ मोहन यादव को  उच्च शिक्षा |   हरदीप सिंह डंग को  नवीन एवं नवकरणीय उर्जा, पर्यावरण |   राजवर्धन सिंह  दत्तीगांव को  औद्योगिकी निति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है  |  राजयमंत्रियों में  भारत सिंह कुशवाह को  उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण (स्वतंत्र प्रभार), नर्मदा घाटी विकास  | इंदर सिंह परमार  को स्कूली शिक्षा(स्वतंत्र प्रभार), सामान्य प्रशासन  |  रामलेखावन पटेल को  पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक कल्याण(स्वतंत्र प्रभार), विमुक्त घुम्मकड़ एवं अर्द्धघुम्मकड़ जनजाति कल्याण(स्वतंत्र प्रभार), पंचायत एवं ग्रामीण विकास | राम किशोर कांवरे(स्वतंत्र प्रभार), जल संसाधन विभाग  |  बृजेंद्र सिंह यादव  को लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी  | गिर्राज दंड़ौतिया को  किसान कल्याण एवं कृषि विकास  | सुरेश धाकड़  को लोक निर्माण विभाग  | ओपीएस भदौरिया  को नगरीय विकास एवं आवास  विभाग का जिम्मा सौंपा गया है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  14 July 2020

 Narottam Mishra

रविवार का लॉकडाउन जरुरी हो गया है   गृह और स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने रविवार के  लोकडाउन को बताया ज़रूरी और कहा रविवार को बाजारों में बढ़ रही थी  | उन्होंने कहा पड़ौस के राज्यों से कोरोना ग्वालियर चंबल इलाके में तेजी से फैला है  |   स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने रविवार के टोटल लॉक डाउन को जायज बताया और कहा रविवार को बाजारों में भीड़ बढ़ रही है  |  कई इस कारण यह व्यवस्था करना पड़ रही थी  |  किल कोरोना अभियान के तहत हम चुन-चुनकर कोरोना संदिग्धों को निकाल रहे हैं और उनका उपचार कर रहे हैं | पड़ोस के राज्यों से कोरोना मुरैना, ग्वालियर में पहुंच रहा है  | कांग्रेस नेताओं के  महाकाल शुद्धिकरण करने को  उन्होंने पोलिटिकल पखण्ड बताया और कहा कांग्रेसियों के जाने के बाद हम भी जाये तो क्या होगा |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 July 2020

Illegal sand transport

तीन ट्रेक्टर के साथ छह लोग पकडे गए   सिंगरौली में पुलिस ने रेत माफियाओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है | पुलिस ने छापामार कार्यवाही करते हुए | रेत का अवैध परिवहन करते हुए कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है |  सिंगरौली  के  कोतवाली थाना प्रभारी अरुण पांडे ने ऑपरेशन शिकंजा के तहत बड़ी कार्यवाही करते हुए  तीन ट्रैक्टर जप्त करने के साथ ही रेत परिवहन मे शामिल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.| कोतवाली थाना क्षेत्र के  मझौली गांव के नाले से अवैध रूप से  ट्रैक्टर  द्वारा  रेत परिवहन की जानकारी मुखबिर से पुलिस को  मिली थी पुलिस ने  छापामार  कार्यवाही करते हुए 6 आरोपियों को ट्रैक्टर के साथ गिरफ्तार किया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 July 2020

Pradhuman Singh TOMAR

प्रद्युम्न सिंह तोमर के निशाने पर कमलनाथ     मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार के केबीनेट मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर ने  कमलनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि जब वे मुख्यमंत्री थे तब उन्हें ग्वालियर चंबल की याद नही आई आज जब उन्हें वोट लेने है तो यहां  पड़ाव  डालने आ रहे हैं |  केबीनेट मंत्री बनने के बाद  प्रद्युम्न सिंह तोमर पहली बार ग्वालियर  पहुंचे   तो सबसे पहले वह   माधवराव सिंधिया और राजमाता विजयाराजे सिंधिया को पुष्पांजलि अर्पित करने छत्री गए  | उन्होंने आगामी उपचुनाव की चुनौती पर कहा आज कोरोना बड़ी चुनोती हैं लेकिन बीजेपी सरकार विकास पर विश्वास रखती है और उपचुनाव में जनता उसी का चुनाव करेगी  |  केबीनेट मंत्री तोमर ने उपचुनाव में ग्वालियर को अपना मुख्यालय बनाने पर कांग्रेस और कमलनाथ को आड़े हाथों लेते हुए कहा जब कमलनाथ मुख्यमंत्री थे तब उन्हें ग्वालियर चंबल की और यहां के विकास की याद नही आई  | एक बार भी वे यहां नही झांके   |  आज जब वोट की जरूरत हैं तो वे खुद यहां डेरा डालेंगे लेकिन जनता सब जानती हैं उनको सही जबाब देगी |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 July 2020

  Risk of infection

सौ से ज्यादा संक्रमित अब तक पांच मौत   टीकमगढ़ में दिन प्रतिदिन बढ़ते कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या से अब स्पष्ट होने लगा है की टीकमगढ़ में समुदायिक संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है   |  टीकमगढ़ में अब तक Coronaसे 5  लोगों मौतें हो चुकी हैं और 100 से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं |   टीकमगढ़ में भी कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है | कोरोना से अब तक पांच लोगों को मृत्यु हो चुकी है और संक्रमित लोगों का आंकड़ा सैंकड़े के पार हो गया है |  इस संबंध में लोगों  का कहना है 1 सप्ताह के अंदर कलेक्टर और एसपी के स्थानांतरण अन्य जगह कर दिए गए हैं |  इससे टीकमगढ़ में आए मैं आये नए अधिकारियों को समझने में कुछ समय लगता है  | इस दौरान टीकमगढ़ की हालत बद से बदतर हो  गए हैं  | लोग सोशल डिस्टेंस और mask  का प्रयोग नहीं कर रहे हैं  इस कारण  टीकमगढ़ में संक्रमण बहुत तेजी से फैल गया  | टीकमगढ़ का नरैया मोहल्ला रेड जोन बना दिया है |  जहां पर सबसे अधिक संक्रमित मरीज और मौतें हुई |  इसलिए प्रशासन को टीकमगढ़  में  लगातार लॉकडाउन करना पड़ रहा है और पुलिस प्रशासन को और अधिक सर्तकता बरती जा  रही है  | क्योंकि कई पुलिस कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित होते जा रहे हैं   | टीकमगढ़ कलेक्टर  ने भी जनता से अति आवश्यक कार्यों के लिए ही बाहर निकलने के लिए कहा है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 July 2020

 Bloody struggle

एक महिला ने खुद को आग के हवाले किया   सिंगरौली में दो महिलाओं के बीच हुए मामूली विवाद ने विकराल रूप ले लिया  | झगडे में दोनों महिलाओं ने एक दूसरे को घायल कर दिया |  इसके बाद एक महिला ने  खुद को आग के हवाले कर मौत को गले लगा  लिया  |  गढ़वा थाना  के रमडीहा गांव की रहने वाली दो महिलाओं सीता देवी तिवारी जो मानसिक रूप से  विक्षिप्त बताई जा रही है व  उनकी पड़ोसी महिला आशा कोरी  के बीच किसी बात को लेकर मामूली विवाद  हुआ और ये इतना बढ़ गया की सीता देवी तिवारी ने आशा कोरी के पेट मे  भाले  से वार कर  दिया   | जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई  | वहीँ दूसरी महिला सीता देवी ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली |  जिससे उसके घर में सारा सामान जल गया और उसकी मौत हो गई |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 July 2020

 Solar project

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र को किया समर्पित   विश्व की बड़ी सौर परियोजना में शामिल रीवा की अल्ट्रा मेगा सौर ऊर्जा परियोजना को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को समर्पित किया |  750 मेगावाट की इस परियोजना से 76 फीसद बिजली मध्य प्रदेश और 24 प्रतिशत दिल्ली मेट्रो को मिलेगी |  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होने वाले इस कार्यक्रम में प्रभारी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल लखनऊ और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल से शामिल हुए  |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश में स्थापित 750 मेगावाट क्षमता वाली एशिया की सबसे बड़ी रीवा सोलर पावर प्लांट का उद्धाटन  |  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया | रीवा सोलर पावर प्लांट राष्ट्र को समर्पित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ने कहा कि आज रीवा ने वाकई इतिहास रच दिया है |  | रीवा की पहचान मां नर्मदा के नाम से और सफेद बाघ से रही हैं |  यह एशिया का सबसे बड़ा सोलर पावर प्रोजेक्ट है  | इसके लिए मैं रीवा सहित मध्य प्रदेश के लोगों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं | रीवा का ये सोलर प्लांट इस पूरे क्षेत्र को इस दशक में ऊर्जा का बहुत बड़ा केंद्र बनाने में मदद करेगा |  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह नेकहा कि इस सोलर प्लांट से मध्य प्रदेश के लोगों और उद्योगों को बिजली मिलने के साथ दिल्ली में मेट्रो रेल तक को इसका लाभ मिलेगा  | उन्होंने कहा कि रीवा की ही तरह शाजापुर, नीमच और छतरपुर में भी बड़े सोलर पावर प्लांट पर काम चल रहा है | ये तमाम प्रोजेक्ट जब तैयार हो जाएंगे तो मध्य प्रदेश निश्चित रूप से सस्ती और साफ-सुथरी बिजली का HUB बन जाएगा | और इसका सबसे अधिक लाभ मध्य प्रदेश के गरीब, मध्यम वर्ग के परिवारों को होगा, किसानों को होगा, आदिवासियों को होगा  | 22 दिसंबर 2017 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने परियोजना का शिलान्यास किया था | रिकॉर्ड ढाई साल में यह योजना पूरी हो गई और जनवरी से बिजली उत्पादन शुरू हो गया | लगभग चार हजार करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना के लिए विश्व बैंक ने कर्ज बिना शासन की गारंटी क्लीन टेक्नोलॉजी फंड के अंतर्गत सस्ती दरों पर दिया है  | यह परियोजना इस मायने में भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे प्रति यूनिट की दो रुपये 97 पैसे के हिसाब से मिलेगी, जो न्यूनतम है |  परियोजना से प्रतिवर्ष 15.7 लाख टन कार्बन डाइऑक्साइड के उर्त्सजन को रोका जा रहा है, जो दो करोड़ 60 लाख पेड़ों को लगाने के बराबर है | इस मौके पर राज्यसभा सदस्य राजमणि पटेल भी मौजूद थे | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 July 2020

 Awareness Campaign

नियमो का पालन करने की दी गई हिदायत      कोरोना संक्रमण की चेन टूटती नजर नहीं आ रही  | लॉकडाउन में ढील के बाद से लोग लपरबाह से नजर आ रहे हैं  |  बाजारों में भीड़ जुट रही हैं  |  नियमों का पालन नहीं हो रहा  |  ऐसे में प्रशासन हर संभव प्रयास में जूटा हैं  |  इसी के चलते फ्लैग मार्च निकला गया और लोगो को हिदायत दी गई |  सिंगरौली में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए प्रशासन अलर्ट नजर आ रहा है |  कोरोना संक्रमण के कारण बिगड़ती स्थिति के मद्देनजर |  जिले के देवसर बाजार में  एसडीएम विकास कुमार सिंह |  एसडीओपी आशुतोष द्विवेदी  | तहसीलदार दिवाकर सिंह बघेल  | और थाना जियावन के पुलिस जवानों के साथ फ्लैग मार्च निकला गया | और जन जागरूकता अभियान चलाकर शहर के व्यापारियों व फुटपाथ पर दूकान लगाने वाले लोगों को हिदायत दी की |  व्यापारियों को देवसर एसडीएम व एसडीओपी ने सख्त लहजे में  कहा कि दुकानों में आने वाले सभी ग्राहकों को व्यापारी  मास्क लगवाकर ही सामानों का विक्रय करें और स्वयं भी मास्क लगाएं और दो गज की दूरी बनाए रखें |  सफेद पेंट से दुकानों के सामने बनाये गोले में ग्राहकों को खड़ाकर ही  सामानों का विक्रय करें | अन्यथा नियमों का पालन नही करने वालों के खिलाफ  सख्त कार्रवाई की जाएगी  | साथ ही देवसर शहर भ्रमण करते हुए लोगों को यातायात  नियमों का पालन करने की समझाईश भी दी  गई | बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों पर एसडीओपी देवसर ने , सौ से अधिक वाहनों के ऊपर चालानी कार्यवाही भी की  | मोटरसाइकिल से चल रहे  तीन सवारियों व  मुह पर मास्क ना लगाने वालों का भी चालान किया  गया | एसडीएम  ने बताया कि इसी तरह की कार्यवाही  होती रहेंगी  | सफर शहर की व्यवस्था ही हमारा मुख्य उद्देश्य हैं  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 July 2020

FIR on Doctor

परिवार के तीन और सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव टेस्ट में लिखवाये थे गलत नाम छुपाई जानकारी स्वस्थ होने के बाद किया जायेगा गिरफ्तार    कोरोना पॉजीटिव हुए ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर के खिलाफ गैर जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया हैं |  बिना छुट्टी लिए ही यह डॉक्टर पहले तो उत्तरप्रदेश शादी में शामिल हुए उसके बाद न तो खुद को  कोरोनटीन किया न ही परिवार को | नतीजा यह निकला की यह ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर परिवार के 3 सदस्यों सहित कोरोना पॉजीटिव पाए गए है |  सिंगरौली जिले के एक ब्लाक मेडिकल आफिसर के कोरोना पॉजीटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है  |  ये ब्लाक मेडिकल अफसर |  कोरोना जैसी महामारी में इस डॉक्टर ने बेहद लापरबाही पूर्वक रवैय्या अपनाया  | इस डॉक्टर ने अपनी , अपने परिवार के साथ-साथ कई लोगो की जान को खतरे में दाल दिया हैं |  यह डॉक्टर पहले तो बिना अवकाश लिए सिंगरौली से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए और लौटने के बाद ना खुद  कोरोनटीन हुए और ना ही अपने परिवार को कोरोनटीन कराया | लौटकर आने के बाद से ही लगातार अपना काम भी करते रहे | अस्पताल में स्टाफ के साथ तो रहे ही |  इन्होंने मरीज भी देखा | इतना ही नहीं कई जगह यह सेम्पलिंग के दौरान कई मौकों पर यह विभाग की टीम के साथ अलग-अलग जगहों पर भी पहुंचे  | डॉक्टर की इस लापरवाही का पता तब चला जब इनकी पत्नी की तबीयत बिगड़ी |  तो इन्होंने पत्नी के साथ पुरे परिवार का कोरोना टेस्ट करवाया | डॉक्टर ने अपनी गलतियों को छुपाने ने लिए टेस्ट करते समय अपनी पत्नी के नाम की जगह अपनी नौकरानी का नाम लिखवा दिया   | बच्चों के नाम भी इन्होंने गलत लिखबाये | इन सभी लापरवाही के आरोप में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर के खिलाफ गैर जमानती धाराओं में मामला दर्ज किया गया है | स्वस्थ होने के बाद इनकी गिरफ्तारी भी की जाएगी | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 July 2020

 Change the tone of shera

शेरा मेरी ख्वाहिश हैं की मैं मंत्री बनू     कांग्रेस की सरकार में मंत्री बनने की ख्वाहिश रखने वाले निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा अब भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं | साथ में इशारा भी कर रहे हैं की वे इस सरकार में भी वे मंत्री बनने का मन रखते हैं  |  कांग्रेस की सरकार का समर्थन करने वाले और पूर्व मुख्यमंत्री कमल के नजदीकी होने का दावा करने वाले |  शेरा अब बदले - बदले से नजर आ रहे हैं  | वे कहते हैं की कौन नहीं चाहता मंत्री बनना | मैं भी चाहता हूँ की मैं मंत्री बनू  | मेरी खवाहिश हैं की मैं मंत्री बनू  | मंत्री बनने के बाद जयादा पावर होगी  | अभी mla हूँ तो इतनी पवार हैं|  इतने बड़े बड़े काम करवा रहा हूँ | मैं सरकार के साथ हूँ |  सरकार मेरा साथ दे रही हैं |  मेरे क्षेत्र में काम करा रही हैं |  और खुशखबरि यह हैं की बुरहानपुर मध्यप्रदेश का ऐसा जिला हैं जहाँ 2021 तक पीने का पानी नल के दवारा घर - घर  दिया जायेगा जिसमें सरकार ने तीन हजार रूपये का प्रोपीजन रखा हैं  | निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा के इस अंदाज से साफ हो चूका हैं की वे जिसकी सरकार होगी यानि जिसका पलड़ा भरी होगा वे उसके साथ होंगे  |  और मंत्री बन गए तो पॉवर में होंगे  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 July 2020

  Beating

सरपंच के खिलाफ कसेगा शिकंजा     एक सरपंच और उसके बेटों की गुंडागर्दी का वीडियो सामने आया है |  इन गुंडों ने एक युवक को सड़क पर मार पार कर अधमरा कर दिया |  इन लोगों की गुंडागर्दी से इलाके में डर का माहौल है और  ऐसे में भी पुलिस का कहना है मामले की जांच की जा रही है  |  सिंगरौली  के चितरंगी  में  खैडार सरपंच रामनारायण चतुर्वेदी और उनके बेटों ने सरेआम बीच सड़क  पर  एक युवक  को  बेरहमीपूर्वक पीटपीट कर अधमरा कर दिया  | इस मामले में सरपंच उसके रसूख व  गुंडई  के  आगे नौडिहवा पुलिस भी कार्रवाई करने से बेबस नजर आ रही है | सरपंच रामनारायण उर्फ़ मुन्नीराम चतुर्वेदी, उनके बेटो  और भतीजे ने अपने ही परिवार के खैडार गांव के  मातेश्वरी प्रसाद चतुर्वेदी को आपसी रंजिश में लाठी डंडे लात  घूंसों से पीटा और  अधमरा छोड़  कर चल दिए  | सरपंच द्वारा लाठी से प्रहार करते हुए ऐसा ही एक वीडियो भी वायरल हो रहा है | जिसमे युवक चीखता चिल्लाता नजर आ रहा है  | लेकिन उसे बचाने गांव वाले भी हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे  |  सरपंच और उसके बेटो ,भतीजे की   दबंगई से गांव के लोगों में भय का माहौल  है | पीड़ित मातेश्वरी के परिजनों ने उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चितरंगी में भर्ती कराया  है। जहा उसका उपचार  चल रहा है |  पुलिस अधीक्षक  वीरेंद्र सिंह ने कहा कि सरपंच द्वारा मारपीट करने का वीडियो  आया है  |  मामले की जांच कराई जा रही है यदि मामला दर्ज नहीं हुआ होगा तो जल्द ही मामला दर्ज किया जायेगा |  जो  भी व्यक्ति दोषी है उसके ऊपर सख्त कार्यवाही की जाएगी |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 July 2020

 Occupy the land

महिला ने लगाईं मुख्यमंत्री से मदद की गुहार   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी आपके राज में आपकी एक बहन और चार भांजियां  न्याय चाहती हैं |  दबंगों ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है और उन्हें खेत तक नहीं जोतने देते हैं  | चार साल से ये हर जगह अपनी गुहार लगा चुके हैं |  लेकिन इनकी सुनने वाला कोई नहीं है | क्या आप अपनी इन भाजियों और बहन की मदद कर पाएंगे  या दबंगों के आगे नतमस्तक हो जायेंगे |  एम पी  के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश की महिलाओं एवं बेटियों  को लेकर  काफी गंभीर होने का दावा करते हैं | लेकिन इसके बावजूद पिछले चार सालों से एक महिला और उसकी चार बच्चियां न्याय पाने के लिए भटक रही हैं |  छतरपुर जिले के ग्राम बरेठी में विधवा महिला विमलेश राजा की सिंचित जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर रखा है|  जिसके कारण विधवा महिला विमलेश राजा अपनी   नाबालिग बेटियों को लेकर अधिकारियों के चक्कर काट कर न्याय की गुहार लगा रही है  | मगर उसकी सुनने वाला कोई नही  | अब ये पीड़ित  महिला अपनी बेटियों को लेकर एसपी कार्यालय पहुँची और एसपी सचिन शर्मा को शिकायती आवेदन देकर मदद की गुहार लगाई साथ ही मीडिया के माध्यम से प्रदेश की बेटियों के मामा एवं महिलाओं के भाई कहे जाने  वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से कहा ही मेरी मदद करो भैया शिवराज  |  पीड़ित महिला का कहना है कि  जंग बहादुर सिंह, रामराजा सिंह,बृजेंद्र सिंह,आशीष प्रताप सिंह, रणधीर सिंह से मेरी जमीन को मुक्त कराएं ताकि उससे होने वाली आमदनी से बेटियों का भरण-पोषण हो सके |  विमलेश राजा की चार एकड़ खेती की जमीन है जिस पर उनके पति रविन्द्र पाल सिंह परमार खेती किया करते थे | मगर चार साल पहले बीमारी के कारण उनकी मौत हो गई  और खेती की जमीन पर विमलेश राजा द्वारा खेती कराने का प्रयास किया गया  | मगर परिवार के कुछ लोगो द्वारा विरोध करते हुए कब्जा कर लिया  |  उधर एसपी को शिकायती आवेदन देने के बाद उसे एक बार फिर आश्वासन मिला है कि जल्द ही खेती की जमीन से कब्जा मुक्त कराया जाएगा और जिनके द्वारा विवाद उत्पन्न किया जा रहा है उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 July 2020

 Shivraj Singh Chauhan

कांग्रेस ने जनता के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कोंग्रेसियों को चुनाव के समय मंदिर और भगवान नजर आते हैं  |  इन लोगों ने मध्यप्रदेश का सत्यानाश कर दिया और जनता के साथ धोखा किया है | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व सीएम कमलनाथ पर  तंज  कसा और कहा |  जब चुनाव आते हैं तो कांग्रेस  को  भगवान और मंदिर याद आते है |  शिवराज ने कहा किसान कर्ज माफ़ी जनता के साथ धोखा थी |  कमलनाथ  ने मध्यप्रदेश का सत्यानाश कर दिया और जनता  को धोखा  दिया है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 July 2020

 Narottam Mishra

कांग्रेसी  सोचते हैं कि दिग्विजय सिंह के आने से वोट कटेंगे   गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की माने तो कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह कांग्रेस के लिए वोट कटवा बन गए हैं |  इसलिए उपचुनाव से कांग्रेस उनको दूर रखेगी | कांग्रेसी  खुद सोचते हैं कि दिग्विजय सिंह के आने से वोट कटेंगे |  ग्वालियर चंबल में कांग्रेस के चुनावी मुख्यालय बनाने पर  गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा  ने कहा  | ये कुछ भी कर ले कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है | जब परिणाम आएगा तो सब स्पष्ट हो जाएगा | कांग्रेस की उपचुनाव की तैयारी पर नरोत्तम मिश्रा ने निशाना साधते हुए कहा  जनता को जो लोग धोखा देते हैं झूठ बोलते हैं जनता  के जरिये  वो लोग कभी वापस नहीं आए  | किसान और नौजवान के साथ कांग्रेस ने जो धोखा किया | उसके बाद ये कभी वापस नहीं आ सकते | मेरा  30 साल का विधानसभा का अनुभव यही कहता है |  दिग्विजय कमलनाथ की जोड़ी पर नरोत्तम मिश्रा  ने कहा  दिग्विजय कमलनाथ की जोड़ी नहीं है | दिग्विजय सिंह कहीं मध्यप्रदेश में सभा करते नहीं दिखाई देंगे | बचे हुए कांग्रेसी खुद दिग्विजय को सभा में नहीं बुलाएंगे | सभी कांग्रेसी यही सोचते हैं कि दिग्विजय सिंह के आने से वोट कटेंगे  | दिग्विजय सिंह किसी भी सभा में नजर नहीं आएंगे |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 July 2020

 Shivraj Singh Chauhan

सिंधिया के मंत्रियों को लेकर फंसा है पेच   मध्यप्रदेश में बीजेपी की सरकार तो बन गई है लेकिन मंत्रियों को विभाग बांटने में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को दिल्ली तक दौड़ धूप करना पडी |  सिंधिया के मंत्रियों के विभगों को लेकर कोई फैसला नहीं हो पाया  | इसलिए अब मंत्रियों को विभागों का वितरण बुधवार को होगा  |  मंत्रियों को विभाग बाँटने में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह  के पसीने छूट गए  और उन्हें विभाग बंटवारे के लिए दिल्ली की शरण लेना पड़ी |  कांग्रेस की कमलनाथ सरकार गिरा के बीजेपी में आये ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों को लेकर ऐसा पेच फंसा की विभाग वितरण का काम मुख्यमंत्री के हाथ से निकलकर बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व तक पहुँच गया  | विभाग वितरण को लेकर सिंधिया और सीएम शिवराज की बीच बातचीत के बावजूद कोई रास्ता नहीं निकला |  कुछ महत्वपूर्ण मलाई दार विभाग सिंधिया अपने मंत्रियों के लिए और शिवराज सिंह अपने मंत्रियों के लिए चाहते थे  | इसी बात से सरकार सिंधिया और शिवराज समर्थकों में बंट गई और बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व को इस मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा है  | बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया से   सूचि ले ली है | आज शाम तक बीजेपी तय कर लेगी कि किसको क्या दें है  | और फिर उसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह विभागों का बंटवारा करेंगे  |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 July 2020

 HATYA

एक की मौत वारदात में छः लोग थे शामिल   17 सालों से चले आ रहे जमीनी विवाद ने एक व्यक्ति की मौत हो गई  | विवाद इस कदर बढ़ा की एक ही परिवार के एक सदस्य ने दूसरे को गोली मार दी और फरार हो गया |  सिंगरौली जिले के गढ़वा थाना अंतर्गत राजावर नौगई गांव में  | दो केवट परिवारों के बीच गोलीयां चली जिसमें राजेश केवट नामक के व्यक्ति की मौत हो गई  |  बताया जा रहा हैं की इन दोनों परिवारों के बीच 17 सैलून से जमीन का विवाद चला आ रहा हैं  | जमीन के इसी विवाद को लेकर कहा सुनी हुई और बात इतनी बढ़ गई की  | पहले तो राजेश केवट के साथ मारपीट की गई और फिर उसे गोली मार दी  |  इस पूरी घटना में 6 आरोपि शामिल थे | रवि शंकर  , बबन  ,अर्जुन  , रमाकांत  , छोटू  ,सोनू , शिवदत्त ,यह सभी लोग फरार बताये जा रहे हैं |  गोली लगने की वजह से राजेश केवट की मौत हो गई हैं |  यह सभी आरोपी  व मृतक एक ही परिवार के ही बताए जा रहे हैं  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 July 2020

  Narottam Mishra

कांग्रेस  छल और छपट की राजनीति करती है   गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के चुनाव अभियान की शुरुआत पीताम्बरा पीठ से करने पर दिया बयान  झूठे लोगो की तो भगवान भी नही सुनते | मिश्रा ने कहा कमलनाथ और कांग्रेस झूठ की राजनीति करते हैं  |  गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कमलनाथ और कांग्रेस लोगों को धोखा दिया और ऐसे लोगों की भगवान्  भी नहीं सुनते हैं |  वो कहीं से भी चुनाव अभियान शुरू करें उन्हें सफलता नहीं मिलने वाली है  | कांग्रेस सिर्फ  छल और छपट की राजनीति करती है  | मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के बयान का समर्थन किया   और कहा  उमा जी  ने सही कहा Bjp के मंत्री मलाईदार पदों के फेर में नही रहते  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 July 2020

 Rameshwar Sharma

मंत्री पद के दावेदार थे रामेश्वर   बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर का कार्यभार ग्रहण किया | रामेश्वर शर्मा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के करीबी हैं और भोपाल से मंत्री पद के दावेदार थे  | एमपी बीजेपी के उपाध्यक्ष और हुजूर से विधायक रामेश्वर शर्मा ने विधानसभा मे प्रोटेम स्पीकर का कार्यभार ग्रहण किया | रामेशवर शर्मा दूसरी बार के विधायक हैं और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के करीबी माने जाते हैं  | रामेश्वर शर्मा वैसे तो मंत्री पद के दावेदार थे लेकिन सिंधिया के समर्थकों को एग्जास्ट करने के कारण वे मंत्री नहीं बन पाए  | रामेश्वर शर्मा के कार्यभार ग्रहण करते समय गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा  | मंत्री  जगदीश देवड़ा  ,विशवास सारंग ,अरविन्द भदौरिया मौजूद रहे  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 July 2020

 KAMAL PATEL

कमल पटेल ने मेधावी बच्चों को दी बधाई   कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा 7 व 8 जुलाई को हरदा जिला टोटल  लॉकडाउन रहेगा  |  हरदा में अब   कोरोना  संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 28 हो गई है    कृषि मंत्री  कमल पटेल ने  कहा कि हरदा जिले में 28 पॉजिटिव कोरोना  मरीज पाए गए है   |  इस कारण यह निर्णय लिया गया है कि 7 और 8 जुलाई को हरदा टोटल लॉकडाउन रहेगा  | वहीं शनिवार और रविवार को लॉक डाउन का निर्णय यथावत रहेगा  | अति आवश्यक वस्तुएं जिसे जैसे किराना, मेडिकल, दूध ,सब्जियों की दुकान के साथ किसानों के लिए खाद बीज की  दुकान इस दौरान खुली रहेगी  | अब शाम सात बजे  मार्केट बंद करना होगा और जैसे ही कोरोना को कंट्रोल कर लिया जाएगा वैसे ही लॉकडाउन हटा दिया जाएगा  | पटेल ने कहा मध्यप्रदेश दसवीं बोर्ड की परीक्षा में मेरिट लिस्ट में हरदा जिले के चार बच्चे आय  हैं इन चारों बच्चों ने हरदा का नाम शिक्षा के क्षेत्र में ऊंचा किया है मैं उन्हें बधाई देता हूं  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 July 2020

 Sawan Monday

मंदिरों में सोशल डिस्टेंस के साथ प्रवेश     सवान का महीना शुरू हो गया है  |  यह संयोग है कि भोलेनाथ के सबसे प्रिय दिन सोमवार से सावन मास की शुरुआत  हुई है  |  सावन माह के पहले  दिन  प्रमुख शिव मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गई  | इस बार कोरोना संक्रमण के चलते श्रद्धालु उचित शारीरिक दूरी का ध्यान रखते हुए ही भगवान के दरबार में प्रवेश और दर्शन कर पा रहे हैं  | मंदिरों में शिव पूजा व अभिषेक  पुजारी ही संपन्न  कर रहे हैं  |  पंडित ओमप्रकाश शास्त्री व पुजारी पंडित रत्नेश शस्त्री ने बताया कि श्रावण माह की शुरुआत उत्तराषाढ़ा नक्षत्र व वैधृति योग में  हुई  | इस माह में अद्भुत संयोग के साथ 36 योग बन रहे हैं  |  हिंदी पंचांग के अनुसार इस बार सावन में 5 सोमवार हैं |   इस महीने में भगवान शिव का श्रद्धापूर्वक पूजन करने से सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं  | भोपाल के छोला रोड विश्राम घाट में स्थापित और भोपाल के राजा कहे जाने वाले भगवान मुक्तेश्वर महाकाल की सावन माह में रोजाना सुबह 5 बजे भस्म आरती और अलौंकिक श्रृंगार किया  जा रहा है  | गुफा मंदिर में हर साल सावन का मेला लगता है, लेकिन इस बार न तो मेला लगेगा और न ही झूले डलेंगे  | शिवालय में जल चढ़ाने के लिए सीमित संख्या में ही भक्तों को प्रवेश दिया जाएगा | परिसर में सभी उचित शारीरिक दूरी बनाए रख रहे हैं  |  श्री बड़वाले महादेव मंदिर सेवा समिति द्वारा श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर श्रावण महोत्सव के दौरान बाबा बटेश्वर का आलौंकिक श्रृंगार किया  गया   | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 July 2020

 Flag march

अब अवैध अतिक्रमण हटाया जाएगा   सिंगरौली के देवसर में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकला और लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने की हिदायत दी  | पुलिस ने यातायात को सुगम बनाने के लिए अवैध अतिक्रमण हटाए जाने की बात भी कही है |  यातायात को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए देवसर में पुलिस ने  फ्लैग मार्च निकाला  |  कोरोना  संक्रमण से बचाव के लिए सामाजिक दूरी को बनाए रखने व मुंह पर मास्क लगाकर घर से बाहर निकलने के लिए लोगों को हिदायत  भी पुलिस ने दी  | देवसर के एसडीओपी आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि देवसर  के बाजार की स्थिति ठीक नहीं है  | इसलिए  अवैध अतिक्रमण  के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी और व्यवस्था को सुचारू एवं सुदृढ़  बनाई जाएगी  | ताकि यातायात व्यवस्था वह आम जनों को समस्या ना हो  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 July 2020

 HATYA

बच्चों को चाट खिलाने के कारन हुआ विवाद   बच्चों को चाट ने खिलाने के विवाद ने इतना तूल पकड़ा की घर में कोहराम मच गया और छोटे भाई ने फावड़ा मारकर बड़े भाई की हत्या कर दी | ये मामला एमपी के छतरपुर का है |  छतरपुर में 10 रुपये की चाट के विवाद ने इतना बड़ा रूप ले लिया कि एक भाई ने अपने बड़े भाई की फावड़े से हत्या कर दी  | घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस  ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है  |  ईशानगर निवासी 35 वर्षीय गुड्डू अहिरवार अपने घर चाट लेकर आया था और उसने अपने बच्चों को चाट खिला दी |  मगर छोटे भाई राजू अहिरवार के बच्चों को नहीं दी | जिस कारण घर में महिलाओं का विवाद हो गया  | ये  विवाद इतना बढ़ा कि दोनों भाई आपस में उलझ गए और छोटे भाई राजू ने अपना आपा खोते हुए  फावड़े से बड़े भाई गुड्डू  पर जानलेवा हमला कर दिया जिसमें बड़े भाई  की मौके पर ही मौत हो गई  | वही हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक राजू अहिरवार मौके से फरार हो गया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 July 2020

Youth Congress protests

युवक कांग्रेस ने निकाली साईकल रैली   पेट्रोल डीज़ल के दाम बढाए जाने से हर चीज महंगी हो रही है | ऐसे में इसके विरोध में युवक कांग्रेस  कार्यकर्ता जबलपुर से भोपाल तक  साईकिल  से पहुंचे और  और अपना विरोध प्रकट किया |  युवक कांग्रेस ने  लगातार बढ़ते पेट्रोल डीज़ल के दाम बढाए जाने का विरोध किया है और बड़े आंदोलन की चेतावनी सरकार को दी है | पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि के खिलाफ़ युवक कांग्रेस  ने साईकल रैली निकली  | जबलपुर से साईकल चलाकर युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता  भोपाल पहुंचे | और सरकार के प्रति अपना विरोध जताया  | टीवा  कांग्रेस नेता शशांक दुबे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में यह कार्यकर्ता साईकिल से  भोपाल  आये हैं  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 July 2020

  Migrant labor employment

सरकार के रोजगार के दावों की  खुली पोल   कोरोना महामारी के चलते अन्य राज्यों में रोजगार की तलाश में गए मजदूरों  की घर वापसी हो चुकी है  | ऐसे में सरकार ने  ग्रामीण मजदूरों को   राष्ट्रीय रोजगार गारंटी के तहत रोजगार दिलाने  का दावा किया था लेकिन सिवनी में सरकार के दावे की पोल खुल गई है  |  कोरोना महामारी संक्रमण  के बीच प्रदेश के प्रवासी मजदूर  अपने गांव की ओर लौट चुके  हैं  |  सरकार उन्हें गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराने के लिए रोजगार गारंटी योजना के तहत रोजगार उपलब्ध कराने के दावे भी कर रही है  | परंतु जमीनी हकीकत कुछ और ही है  | लोग अब कोरोना जैसी महामारी से उतने भयभीत नहीं है  | जितना कि रोजगार के अभाव में अपने परिवार के पालन पोषण मैं आ रही दिक्कतों से  हैं  |  शायद यही कारण है कि आप लोग अपने परिवार और अपने पेट के खातिर फिर पलायन करने को मजबूर  हैं |  कोरोना संक्रमण काल में लॉक डाउन ख़त्म हो रहा है |  मजदूर रोजगार के अभाव में पलायन करने को मजबूर है  | वहीं प्रशासन पलायन की बात को नकारते हुए रोजगार गांव में ही उपलब्ध कराने के दावे कर  रहा है  | लेकिन मजबूर मजदूर  सरकारी दावों को सिरे से नाकार रहे हैं  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 July 2020

 Hemp smuggler

नशा कारोबारियों पर पुलिस की नजर   सिंगरौली पुलिस ने एक बार फिर नशा कारोबारियों पर शिकंजा कसा और एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से नौ किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया है  | बरगवां थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह ने मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध  आपरेशन शिकंजा के  में कार्यवाही  करते हुए  बहुचर्चित गांजा तस्कर  मुकेश कुमार  को   गिरफ्तार किया | इसके   खिलाफ  बरगवां पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी | पुलिस टीम ने गांजा की खेप ले कर भाग रहे  तस्कर मुकेश  को  उज्जैनी गांव  में  घेराबंदी कर  पकड़ा  |  उसके पास से 6 अलग अलग पैकेट में रखे 9 किलो 300 ग्राम गांजे को बरामद किया गया  |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 July 2020

 Accident

19 लोग घायल हुए,कुछ लोग गंभीर   सिंगरौली को लेने उसकी ससुराल जा रहे परिवार की तेज रफ़्तार गाडी दुर्घटना का शिकार हो गई |  जिसमे एक ही परिवार के 19 लोग घायल हो गए हैं | इनमे से कुछ की हालत चिंताजनक बनी हुई है  |  बरगवां थाना क्षेत्र  के दुधमनिया गांव में देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक और   पिकअप की  जबरदस्त टक्कर  हो गई  |  जिसमें  19   लोग   घायल हो गए  हैं    | नवविवाहिता बेटी को घर  लाने के लिए पूरा परिवार  बेटी की ससुराल जा रहा था  |  तभी  एक  तेज रफ़्तार ट्रक ने पिकअप को  टक्कर  मार दी | टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप  में सवार  सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए  | सूचना मिलते ही बरगवां पुलिस अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंची और  घायलों को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में 19  भर्ती करवाया   | घटना के बाद घायलों को चितरंगी  के विधायक अमर सिंह देखने पहुंचे  |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 July 2020

 KAMALNATH

कमलनाथ के निशाने पर बीजेपी और सिंधिया   सैलाना में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने ज्योतिरादित्य सिंधिया व भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि उपचुनाव के परिणाम साबित कर देंगे कि कौन टाइगर है और कौन पेपर टाइगर |  कमलनाथ ने कहा मैं महाराजा नहीं हूं  |  मैं मामा नहीं हूं |  मैंने कभी चाय नहीं बेची  | मैं तो बस कमलनाथ हूँ |  एमपी किए सियासत में टाइगर की धूम मची हुई है  | सैलाना विधायक हर्षविजय गेहलोत के पिता पूर्व मंत्री स्व. प्रभुदयाल गेहलोत की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम में  पहुंचे कमल नाथ ने  कहा 33 मंत्रियों में से 14 ऐसे हैं, जो वर्तमान में विधायक नहीं हैं, यह सौदा नहीं तो और क्या है? यह मध्य प्रदेश का अपमान कर रहे हैं  |  भाजपा के उन विधायकों के प्रति सहानुभूति है जो योग्य और काबिल होने के बाद भी मंत्रिमंडल में स्थान नहीं पा सके हैं |  पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा मैं महाराजा नहीं हूं ,मैं मामा नहीं हूं , मैंने कभी चाय नहीं बेची , मैं तो बस कमलनाथ हूँ |  कमल नाथ ने उपस्थित कांग्रेसजनों पूछा कि क्या माफिया पर अंकुश लगाना  |  किसानों के कर्ज माफ करना गुनाह है? अगर है तो यह गुनाह मैंने किया है | 15 माह की सरकार में बाकी का समय तो हमारा आचार संहिता व अन्य कार्य में चला गया  | काम करने  के लिए तो सिर्फ साढ़े ग्यारह माह ही मिले | 26 लाख किसानों का कर्ज हम माफ कर चुके थे, बाकी की प्रक्रिया चल रही थी और धोखेबाजों ने सरकार गिरा दी  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 July 2020

  Narottam Mishra

नरोत्तम मिश्रा :कांग्रेस अब डूबता जहाज   एमपी की गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कोंग्रस को डूबता जहाज बताया और कहा दिग्विजय सिंह खाली बैठे हैं और उनकी राजनीति ट्विटर तक सिमट गई है |  गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के निशाने पर दिग्विजय सिंह हैं |  मिश्रा ने कहा वो खली बैठे हैं क्या करें |  उनकी राजनीति भी ट्विटर तक सिमट गई है   | नरोत्तम मिश्रा ने एक बार फिर कांग्रेस को डूबता जहाज बताते हुए कहा कांग्रेस अब वयोवृद्ध हो गई है  | कांग्रेस में अब कोई रहना नहीं चाहता  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 July 2020

 Warning

पहले पुलिस की समझाइश फिर होग एक्शन     सिंगरौली में लोग न सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं और न मास्क लगा रहे हैं |  ऐसे लोगों को पुलिस समझाइश दे रही है  |  पुलिस का कहना है अगर लोग नहीं माने तो अब जुर्माना किया जाएगा  |  सिंगरौली कोतवाली थाना प्रभारी  अरुण पांडे  शहर में  माइक  से लोगों को समझा रहे हेर्न कि  जो भी व्यक्ति नियम का पालन ,नहीं करेगा  | मास्क नहीं लगाएगा  | सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करेगा उसके ऊपर जुर्माना लगाया  जाएगा  | पुलिस ने बैढऩ के तुलसी मार्ग, मस्जिद मार्केट, अम्बेडकर चौक, काली मंदिर रोड सहित भीड़-भाड़ इलाकों का भ्रमण किया  |  कोतवाल पुलिस ने जिन  दुकानदारों के   पास ग्राहकों की भीड़ थी  | उन्हें साफ लहजे में निर्देश दिये  कि  अब तो सुधर जाओ  |  व्यापारी  ग्राहकों को गोले में खड़ा करके  सामान दें, अगर व्यापारी व  ग्राहक नियम का पालन नहीं करेंगे और इसी तरह लापरवाही करते रहेंगे तो मजबूर होकर पुलिस को सख्त कार्यवाही करते हुए  दोषी व्यक्तियों के ऊपर जुर्माना लगाना पड़ जायेगा | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 July 2020

 Press Conference

निजी कोल ब्लॉक के  विरोध में मजदूर   निजी कोल ब्लॉक आवंटन के विरोध में मजदूर संगठन एक हो गए हैं और मजदूरों के संयुक्त मोर्चे  के जरिये केंद्र सरकार की इस नीति का विरोध किया है|   ऐसे में संयुक्त मोर्चा ने हड़ताल  किये जाने की बात कही  |  परासिया के कोयला माइंस में श्रम संगठनों के सयुंक्त मोर्चे ने कहा कि केंद्र सरकार ने निजी कोल ब्लॉक की नीति बनाई है  | जिसके विरोध में हड़ताल और मजदूरों के हित में हड़ताल की जा रही है | संयुक्त मोर्चा ने कोल सेकेट्री को आवेदन दिया था कि कोयला खदानों को निजी न किया जाए | लेकिन सरकार ने उनकी बात पर गौर नहीं किया |  मोर्चे का कहना गए केंद्र सरकार  fdi लाकर निजी उद्धोगपति को फायदा पहुंचा रही  है  | इससे मजदूरों का शोषण होगा   | मज़बूरी में हड़ताल करना पड़ रही है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 July 2020

 KAMAL PATEL

चीनी चंदे और आयात की सीबीआई जांच हो   सतपुडा टाइगर के नाम से  चर्चित  एमपी  के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कमल पटेल ने राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन से चंदा मिलने के बाद आयात में दी गई रियायतों के लिए तत्कालीन वाणिज्य मंत्री कमलनाथ की भूमिका को संदिग्ध बताते हुए पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है |  कमल पटेल ने इसे लेकर केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र भेजा है |  प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा पूर्व केन्द्रीय वाणिज्य मंत्री कमलनाथ पर कमल पटेल का हमलावर रूख जारी है  |  छिंदवाडा की सिंचाई परियोजना के घोटाले के साथ ही किसानों के ऋण माफी के मामले को लेकर वह लगातार पूर्व सरकार को घेरते रहे हैं अब चीन से चल रहे टकराव के साथ कमलनाथ एक और विवाद में घिर गए हैं  |  केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र भेजकर कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा है कि चीन से सीमा विवाद के चलते कांग्रेस लगातार अनर्गल बयान दे रही है  | उन्होंने कहा कि मीडिया से मिल रही जानकारियों के आधार पर चीन एवं तत्कालीन यूपीए सरकार के गहरे संबंध नकारे नहीं जा सकते |  सोनिया गांधी की अध्यक्षता वाले राजीव गांधी फाउंडेशन को दान के नाम पर पीपल रिपब्लिक आफ चायना के दूतावास से करोडों रूपये की वित्तीय सहायता मिली है, कमल पटेल ने कहा कि चीन के साथ जारी सीमा विवाद के दौरान पूर्व यूपीए सरकार का नरम रवैया इसी आर्थिक सहायता के कारण तो नहीं रहा  | कमल पटेल ने पत्र में कहा है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी ही नहीं तत्कालीन यूपीए सरकार में वाणिज्य मंत्री रहे कमलनाथ ने चीन से आयात हेतु अनापेक्षित रियायत दी थीं यह भी शक पैदा करता है कि कहीं यह उदारता राजीव गांधी फाउंडेशन को मिली आर्थिक सहायता के कारण तो नहीं दिखाई गई थी | कमल पटेल ने कहा कि पाकिस्तान उच्च आयुक्त के माध्यम से यदि किसी व्यक्ति विशेष अथवा संस्था को किसी प्रकार की आर्थिक सहायता दी जाती है तो यह माना जाता है कि वह कहीं न कहीं आतंकवादी गतिविधि में उपयोग हो रही है  | उन्होंने कहा कि जिस तरह चीन, पाकिस्तान के साथ मिलकर भारत की सीमा को छलनी कर रहा है उससे चीन द्वारा प्राप्त आर्थिक सहायता को भी शक की निगाह से देखा जाना चाहिए  | कृषि मंत्री कमल पटेल ने यूपीए सरकार के समय चीन से मिली आर्थिक सहायता और आयात में दिए गए अनुचित लाभ तथा संपत्तियों की सीबीआई जांच कराने की मांग की है जिससे कांग्रेस का सच देश के सामने आ सके |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 July 2020

 Memorandum

सपाक्स ने दिया राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन   सिंगरौली  मर सपाक्स पार्टी  ने देश और प्रदेश में बढ़ती हुई डीजल पेट्रोल की कीमत के विरोध में  राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा  | सपाक्स का कहना है कोरोना संक्रमण काल में लोगों के काम धंधे बंद हुए हैं ऐसे में इस मूल्य वृद्धि को देश हिट में नहीं कहा जा सकता  |  सापेक्ष ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए  दर्जनों की संख्या में  राष्ट्रपति के नाम डिप्टी कलेक्टर एस पी मिश्रा  को ज्ञापन सौंप कर मांग की है की कोरोना काल में जहां एक तरफ लोगो के व्यापार धंधे बंद है | नौकरियां चली गई  हैं  |  गरीबी भुखमरी  के हालात  में जी रहे हैं  |  ऐसे में बेतहाशा डीजल पेट्रोल की कीमत में   वृद्धि देश  हित में नही है | इस महगाई से लोगो का जीना मुश्किल हो गया है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 July 2020

 Scindia Tiger

उपचुनाव में पूरी 24 सीटें जीतेंगे   एमपी में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने  कहा कि मध्य प्रदेश में 24 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा की जीत होगी  |  यह मंत्रिमंडल विस्तार नहीं बल्कि जिम्मेदारी दी गई है  | उपचुनाव भाजपा जीतेगी सभी जनसेवकों  की जीत होगी  | उन्होंने कहा भ्रष्टों   की सरकार जो 15 महीने चली उसको मुंहतोड़ जवाब मिलेगा | ज्योतिरातदित्य सिंधिया ने कहा कि कोरोना काल के दौरान मैं भले ही ग्वालियर-चंबल अंचल में नहीं था, लेकिन सभी कार्यकर्ताओं के संपर्क में था |  सिंधिया फाउंडेशन के द्वारा लोगों को भोजन उपलब्ध करवाया गया | इसी  बीच  विदेश में फंसे कई लोगों को हम वापस देश लेकर भी आए हैं  | उन्होंने कहा उपचुनाव बीजेपी जीतेगी  | हम इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं | उन्होंने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को कहा कि टाइगर अभी जिंदा है | मध्य प्रदेश में गुरुवार को हुए मंत्रिमंडल विस्तार में ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक प्रद्युम्न सिंह तोमर, इमरती देवी, राज्यवर्धन सिंह, बृजेंद्र सिंह यादव |  प्रभुराम चौधरी, महेंद्रसिंह सिसोदिया, सुरेश धाकड़ (राठखेड़ा), ओपीएस भदौरिया, गिर्राज दंडोतिया को  मंत्री बनाया  गया है  | इसके पहले मंत्रिमंडल में तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत को मंत्री बनाया गया था  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 July 2020

   Slippery tongue

कहा कमलनाथ को बर्खास्त करो   कांग्रेस के काला दिवस पर कोंग्रेसियों की जुबान फिसल गई ऐसे में कहीं कमलनाथ मुर्दाबाद के नारे लगे तो कहीं कांग्रेस नेता ने कमलनाथ को बर्खास्त करने की बात कह दी  |  सिंगरौली में भी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने काला दिन मनाया  | बैढ़न में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवराज सरकार का विरोध करते हुए कमलनाथ मुर्दाबाद का नारा लगाया साथ ही कांग्रेस के शहर  जिलाध्यक्ष अरविन्द सिंह चंदेल की  जुबान फिसल गई और  उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अपने भाषण में कहा कि कमलनाथ को बर्खास्त कर देना चाहिए |  इस के बाद भारतीय जनता पार्टी के सिंगरौली के अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल  ने कहा की कांग्रेस के  अरविंद सिंह चंदेल द्वारा हमेशा भारतीय जनता पार्टी के हित के लिए कार्य किया जाता रहा है  | उनके कार्यक्रम में कमलनाथ मुर्दाबाद के नारे लगाए गए एवं कमलनाथ को बर्खास्त करने की बात कही गई वह कोई बड़ी बात नहीं  | ये वीडियो  सोशल मीडिया पर  वायरल हो रहा है |  दूसरी ओर नवनीत शहर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह ने  कहा कमलनाथ के नारे लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी के लोकतंत्र के हत्यारों को नारा लगाते हुए   और  इंटरव्यू में मेरी जुबान फिसल गई और शिवराज की जगह कमलनाथ जी का नाम आ गया | हालांकि अगर पूरा इंटरव्यू आप देखेंगे तो आपको समझ आएगा  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 July 2020

  Kill Corona

15 जुलाई तक चलेगा किल कोरोना अभियान                                 सिंगरौली  में किल कोरोना अभियान  का  आरम्भ कलेकटर राजीव रंजन मीणा ने किया  | अब 15 जुलाई तक कोरोना की जाँच और उसके खात्मे के लिए विशेष प्रयास किये जायेंगे| किल कोरोना अभियान  से   संदिग्ध मरीजों की जल्द  पहचान हो सकेगी |  कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए और कोरोना के संक्रमित मरीजों की जल्द पहचान के लिए  किल कोरोना अभियान   शुरु हुआ है |  सिंगरौली में इस अभियान की शुरुआत कलेक्टर राजीव रंजन मीणा ने की वही देवसर विधायक सुभाष वर्मा ने खुटार में  | जिला पंचायत अध्यक्ष अजय पाठक ने  जियावन देवसर में  इसे शुरू किया  |  कलेक्ट्रेट में हुए समारोह में पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह, जिला पंचायत  अधिकारी ऋतुराज | सीएमएचओ आरपी पटेल  मौजूद रहे |  अभियान के तहत सर्वे टीम घर घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य संबंधी शिकायतों की जांच करेगी और संदिग्ध पाए जाने वाले मरीजों का तुरंत कोरोना टेस्ट के लिए सैम्पल लेगी | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 July 2020

  Shot down

गोलियां चलने से मची अफरा तफरी   छतरपुर घुवारा में जमीन विवाद को लेकर चचेरे भाइयों  ने अपने भाई को गोली मार दी | फायरिंग से इलाके में दशहत फैल गई | पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है | घुवारा मे  जमीनी विवाद को लेकर पूर्व विधायक के पी ए को चचेरे भाइयों ने गोली मार दी  | गोली लगने से घायल हुए पूर्व  विधायक के पी ए को जिला अस्पताल मे  भर्ती  कराया गया  है | वार्ड क्रमांक छः आजाद मुहल्ला के निवासी  रमाकांत शुक्ला   बीती रात छत पर टहल रहे थे , तभी पास में रहने वाले चचेरे भाई राकेश शुक्ला की पत्नी कमलनी शुक्ला आई और  जमीन के वसीयत नामे पर से चल रहे विवाद पर  गाली गलौज करने लगी | तभी वहाँ पर राकेश शुक्ला ,ब्रजेश शुक्ला ,अभिनव शुक्ला, अविनाश शुक्ला ,इंद्रपाल सिंह घोषी सहित एक अज्ञात व्यक्ति आया और सभी लोग  कट्टे से फायर करने लगे जिससे एक गोली रमाकांत के दाएं कंधे को चीरती हुई निकल गयी | गोली बारी की आवाज से मुहल्ले में अफरा तफरी का माहौल बन गया , घटना की जानकारी लगते ही  पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 July 2020

  Kill Corona

शिवराज ने किया किल कोरोना शुरू   मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए सरकार ने आज से किल कोरोना अभियान का शुभारंभ किया है | इस अभियान को आरम्भ करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना के खात्मे के लिए ये अभियान शुरू किया गया है |  मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए सरकार ने आज से किल कोरोना अभियान का शुभारंभ किया  |  सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के समन्वय में सार्थक ऐप को लांच किया और किल कोरोना अभियान की शुरुआत की |  15 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान में 11,458 टीमें घर-घर जाकर सर्वे करेंगी |  इस दौरान 2.5 से 3 लाख सैंपल टेस्ट किए जाएंगे   और  सार्थक ऐप की मदद से कोरोना को हराया जाएगा |  किल कोरोना अभियान' में डोर-टू-डोर सर्वे के लिए पूरे मध्य प्रदेश में 11 हजार 458 सर्वे टीम लगाई गई हैं  | प्रत्येक टीम को नॉन कान्टेक्ट थर्मामीटर, पल्स ऑक्सीमीटर और जरूरी प्रोटेक्टिव गियर उपलब्ध कराया गया है|  किल कोरोना अभियान में सर्वे द्वारा संदिग्ध मरीजों के साथ-साथ मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया आदि के संदिग्ध मरीजों को भी चिन्हांकित कर इनकी प्रविष्टि सार्थक ऐप में की जाएगी |  प्रदेश में सर्वे के बाद चिन्हित संदिग्धों के 3 लाख से ज्यादा सैंपल लिए जाएंगे |  रोजाना 21 हजार टेस्ट किए जाने की क्षमता विकसित की जा रही है | इसमें प्रदेश के औसत पॉजीटिविटी से अधिक पॉजीटिविटी वाले 13 जिलों में सघन सेम्पलिंग आरटीपीसीआर और टीआरयूएनएटी के जरिए होगी |  ऐसे 29 जिले जहां पाजीटिविटी दर प्रदेश के औसत से कम है, उनमें जनरल सर्वेलेन्स के लिए पूल्ड सैंपलिंग की जाएगी  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  2 July 2020

 the killing

किसान की कुल्हाड़ी से मार मार कर हत्या   छतरपुर में जमीन विवाद के चलते खेत मालिक के बेटे ने अपने ही बटाईदार  किसान की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी |  बटाईदार पिछले दो साल से ग्राम गोरखपुरा में आकर खेती का काम कर रहा था  | पुलिस ने  आरोपी  को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से रक्तरंजित कुल्हाड़ी जब्त कर ली है  |  भगवां थाना के गोरखपुरा गांव में  55 वर्षीय भैयन लोधी पड़ोस के गांव पनवारी में रमेश दुबे के खेत को पिछले दो वर्ष से बटाई पर लेकर खेती का काम कर रहा था  | गुजरे सोमवार को भैयन लोधी और उसका बेटा रामकिशुन लोधी पूरे दिन खेतो में सोयाबीन की बुआई करते रहे  | अगले दिन भैयन का खून से लथपथ शव मिला |   इस जघन्य वारदात के पूर्व रात में खेत मालिक का बेटा चंद्रभान शराब के नशे में कुल्हाड़ी लेकर गांव में घूमते दिखाई दिया था | मृतक के पुत्र रामकिशुन लोधी ने पुलिस के अधिकारियों को बताया कि उसके पिता का विवाद व बहस अक्सर जमीन बटाई को लेकर चंद्रभान से  होती  रहती थी |   मृतक के बेटे का आरोप था कि जमीन विवाद को लेकर उसके पिता की हत्या चंद्रभान ने की है |  मृतक के बेटे की रिपोर्ट पर पुलिस ने  आरोपी  को गांव के स्कूल पास से रक्तरंजित कुल्हाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  2 July 2020

 KHULEAAM DHAMKI

जुन्नारदेव कांग्रेस अध्यक्ष का वीडियो वायरल   छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव कांग्रेस अध्यक्ष  का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमे वो सरेआम प्रशासन को धमका रहे हैं कि आग लगा देंगे शहर में | हालाँकि इसके बावजूद अब तक इस कांग्रेस नेता के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है |       जुन्नारदेव के कांग्रेस अध्यक्ष ने विधायक की मौजूदगी में शहर को आग लगाने की धमकी प्रशासन को दी है | कांग्रेस नेता ने यह धमकी  पुतला दहन के दौरान दी |  जुन्नारदेव कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम तिवारी का  यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है | जिसमे कांग्रेस विधायक सुनील उइके भी मौजूद है |  सरेआम  विधायक की मौजूदगी में कांग्रेस अध्यक्ष ने शहर को जलाने की धमकी प्रशासन को दे डाली जिसके बाद भाजपा ने विरोध करते हुए बिना अनुमति के पुतला दहन और शहर को जलाने की धमकी के विरोध में ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग प्रशासन से की है  | लेकिन प्रशासन ने कांग्रेस नेता की धमकी पर कोई एक्शन नहीं लिया है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  2 July 2020

  Black day

सरकार गिरने के 100  दिन   कांग्रेस ने कमलनाथ सरकार के गिरने के सौ दिन पूरे होने पर काला दिवस मनाया और इसे लोकतंत्र की हत्या  करार दिया |  इस मौके पर कांग्रेस  नेताओं ने काली  पट्टी बांध कर  काले गुब्बारे  छोड़ कर विरोध जताया |  भोपाल के बैरागढ़ में ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने  भाजपा के खिलाफ काला दिवस मनाया गया  .. कांग्रेस नेताओं ने कहा लोकतंत्र की हत्या कर प्रदेश में भाजपा ने कांग्रेस की सरकार गिराई थी | इसलिए काला दिवस मनाया जा रहा है |  ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नानक चंदनानी के नेतृत्व में संत नगर में मुख्य चौराहे पर  कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांध कर काले गुब्बारे छोङकर  भाजपा के खिलाफ अपना विरोध दर्ज किया |  कांग्रेस नेताओं ने कहा भाजपा ने  कई  बार जनता के जनादेश का अपमान किया है  | भाजपा सदैव  प्रदेशों में जनता द्वारा चुनी ही सरकारों को गिराकर उन प्रदेशों में अपनी सरकारें बनाकर संविधान और लोकतंत्र की हत्या करती आई है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  2 July 2020

Teacher beating

नवोदय स्कूल के ड्राइवर की गुंडागर्दी   छतरपुर  मे एक टीचर  की पिटाई उन्ही  के स्कूल के डाईवर ने कर दी |  पूरी घटना स्कूल मे लगे सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गई  | घटना नौगांव के नवोदय स्कूल की है |  नवोदय स्कूल मे पदस्थ टीचर  पी के गुप्ता और स्कूल के डाईवर ओ पी शुक्ला के बीच किसी बात को लेकर विवाद | डाईवर की हरकत से टीचर के परिवार के लोग भी परेशान थे | इसी विवाद को निपटाने के लिये स्कूल के प्रिसिपल ने अपने रूम पर दोनो को बुलाया था |  जब प्रिसिंपल से टीचर  की बात हो रही थी ,तभी डाईवर ने अचानक अपना आपा खोया और पास ही रखी  कुर्सी से टीचर पर हमला बोल दिया  | कुर्सी  लगने से टीचर  नीचे गिर  गए और बेहोश हो गए     | टीचर के बेहोश होते ही प्रिसिंपल रूम मे हड़कंप मच गया |  बाद मे वही डाईवर जिसने कुसीँ टीचर को मारी थी ,वह पानी की बोतल लेकर आता है ,और बेहोश पडे  टीचर को पानी डालकर होश मे लाता है  | डाईवर की इस हरकत से पीडित टीचर ने नौगांव थाने मे शिकायत है ,जिस पर पुलिस ने आरोपी डाईवर के खिलाफ मामला दर्ज  कर लिया है |  वही प्रिसिंपल ने डाईवर की इस हरकत के खिलाफ अपना जांच प्रतिवेदन उच्च अधिकारियों को भेजकर उस पर विभागीय कारवाई को लिखा है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 July 2020

Human shame

शव लेजाने को नहीं मिली एम्बुलेंस ठेले से ले गए अंतिम संस्कार को नहीं थे पैसे शव नदी में बहाया   सरकारे आती हैं और गरीव आदिवासी समूह के लिए कई योजनाओं पर बात करती हैं |  मगर हकीकत इससे बिलकुल उलट हैं | कोई गरीब आदिवासी बीमार हो तो उसे इलाज से लेकर मरने तक सिर्फ जिल्ल्त मिलती हैं  |  लम्बे समय से बीमार चल रही महिला की मृत्यु हो गई तो गरीब परिवार महिला का दाह संस्कार भी नहीं कर पाया और शव नदी में बहा दिया  |  सीधी जिला मुख्यालय के कोटहा निवासी आदिवासी कोल परिवार की एक महिला लंबे समय से बीमारी थी | अचानक महिला की मौत हो गई  |   | मृत महीला का परिवार बेहद गरीब हैं | इस कारण परिवार के पास मृतिका के शव को हिंदू रीति रिवाज  के हिसाब से दाह संस्कार करने तक के पैसे नहीं थे  | ऐसे में पीड़ित परिवार ने नगर पालिका से मदद मांगी  |  लेकिन रविवार होने की वजह से दफ्तर भी बंद | अधिकारी भी जिले से बाहर जाने वाले के शव को अब इन अधिकाइयों के छुट्टी से बापस आने तक रोका नहीं जा सकता था | लिहाजा परिजन मजबूरन एक रिक्शे ठेले में मृतिका के शव को लेकर जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर सोन नदी में प्रवाहित करने चल पड़े|  हालांकि मृतिका के परिजनों ने नगरपालिका से शव वाहन की मांग की थी लेकिन लापरवाह बना नगरी प्रशासन शव वाहन गरीब परिवार को नहीं उपलब्ध करा सका  | वही मृतिका के परिजनों में नगरी प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि नगर पालिका से शव वाहन की मांग की गई थी |  लेकिन नहीं मिल सका है गरीबी है पैसे नही हैं  इसलिए सोन नदी में प्रवाहित करने ले जा रहे हैं मृतिका मेरी बहन है जो लंबे समय से बीमारी से पीड़ित थी आज सुबह इसकी मौत हो गई है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 July 2020

 public awareness

कमर्शियल माइनिंग बंद करने की मांग   सिंगरौली में मजदूर संगठन ने दो से चार जुलाई तक होने वाली हड़ताल के लिए मीटिंग की और कमर्शियल माइनिंग बंद करने की मांग की |  इस दौरान केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की गई |  सिंगरौली जिले के  एनसीएल  अमलोरी प्रोजेक्ट  में पांचो ट्रेड यूनियन के पदाधिकारियों  ने  2 से 4जुलाई की प्रस्तावित हड़ताल के समर्थन में संयुक्त मोर्चा जिसमें की मीटिंग की|  जिसमे बी एम एस के डीपी दुबे | एटक के अशोक दुबे |  इन्टक के निरंजन झा  | एच एम एस सी टू व समस्त एशोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा जन जागरण अभियान चलाया गया और अपनी मांगों को लेकर  नारेबाजी  की गई  |  मजदूरों के साथ हो रहे अन्याय को बंद करने |  कमर्शियल माइनिंग बंद  करने |  कोलब्लॉक निजी हाथों को देना बंद करने की मांग सरकार से की गई |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 July 2020

 Jeetu Patwari

आम लोगों से जानी बढ़ते  दामों पर राय     पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं  | ऐसे में कांग्रेस का हमलावर होना स्वाभिक हैं | और विपक्ष का दायित्व भी | इसी के चलते भोपाल में पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी  | पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों पर आम लोगों की प्रतक्रिया लेने अचानक पेट्रोल पंप पहुँच गए |  पेट्रोल पम्प पर अचानक पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी को देख कर पहले तो सभी हैरान हो गए  | बाद में लोगो को समझ में आया की वे पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों का विरोध कर रहे हैं | जीतू पटवारी ने  |  वहां मौजूद लोगों से पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों को लेकर उनकी राय जानी  | उन्होंने लोगों से जाना कि पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम का क्या असर हो रहा हैं  | इन दामों को कम होना चाहिए कि नहीं  | पेट्रोल डीजल भरवा रहे लोगों ने भी उनकी इस मुहिम का समर्थन किया |  इस मौके पर जीतू पटवारी ने कहा कि मोदी जी और शिवराज जी तो जनता से वादा करके आये थे की | 35 में डीजल पेट्रोल मिलेगा | लेकिन अब ₹100 करने की तैयारी कर रहे हैं |  महामारी के इस दौर में पेट्रोल डीजल के दाम कम हो जाना चाहिए और लोगों को राहत मिलना चाहिए | इस मुहीम में आम लोग जीतू परवरी के साथ दिखे  |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  30 June 2020

 Video viral

10 आरोपियों ने मिलकर की थी रवि की हत्या हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार कार बरामद     बेखौफ दिनदहाड़े एक युवक की हत्या करना जैसे मामूली सी बात हो | वायरल वीडियों को देख कर ऐसा लगता हैं की जैसे इन हत्यारों को किसी का खौफ नहीं हैं और हत्या जैसा कांड इनके लिए मामूली सी बात हो | एक युवक पर दस लोग अचानक से हमला बोल देते हैं और लाठी डंडे धारदार हथियारों से मार कर भी मन नहीं भरता तो गोली चला देते हैं | युवक विहिप का होशंगाबाद जिला गोरक्षा प्रमुख रवि विश्वकर्मा हैं |  शहर के व्यस्ततम रेलवे अडंर ब्रिज के नीचे दिन दहाड़े एक युवक की हत्या 9 लोगो ने मिलकर कर दी |  पचमढ़ी रोड निवासी रवि विश्कर्मा अपने एक अन्य साथी के साथ होशंगाबाद से वापिस आ रहा था |  करीब 6 बजे पिपरिया शहर के सबसे व्यस्ततम अंडर ब्रिज के नीचे से जब रवि और  उसका साथी भूरा अपनी कार से अडंर ब्रिज के पास पहुंचे थे | तभी वहां पहले से घात लगाकर बैठे आरोपियों ने रवि की कार रोक कर हमला कर दिया |  इस हमले में करीव 20 मिनिट तक रवि पर लाठी डंडे धारदार हथियारों से हमला किया और ताबड़ तोड़ फायरिंग कर दी  | घटना में रवि की मौत स्पॉट पर ही ह्यो गई |  रवि ने जब दम तोड़ दिया उसके बाद आरोपो वहां से फरार हो गए  | घटना की जानकारी लगते ही शहर के मंगलवारा थाना और  स्टेशन रोड पुलिस ने पहुंच कर डेड बॉडी को पोस्ट मार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेजा | घटना के बाद पिपरिया sdop शिवेन्द्रू जोशी ने बताया कि पुरानी रंजिश की वजह से ये घटना हुई है मामले की छानबीन की जा रही है | विहिप के होशंगाबाद जिला गोरक्षा प्रमुख रवि विश्वकर्मा की हत्या करके भागे एक आरोपी राहुल पटेल को पुलिस ने नयागांव से गिरफ्तार किया है। उसकी कार भी बरामद कर लो गई हैं  |  ये हत्यारा नयागांव में रिश्तेदारों के घर में छुपा हुआ था  |  अन्य 9 आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी होने की संभावना बताई जा रही है |  हत्या करने के बाद आरोपी कार व बाइकों से भाग गए थे  | पुलिस की पांच टीमें अलग-अलग स्थानों पर आरोपितों की धरपकड़ में जुटी हुई हैं  | आरोपियों के परिजनों व मित्रों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है  | देर शाम आईजी आशुतोष राय ने पिपरिया पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों से अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली |  उन्होंने जल्द से जल्द अपराधियों के पकड़ने के निर्देश दिए हैं | पुलिस ने रवि के छोटे भाई अमित विश्वकर्मा की रिपोर्ट पर आरोपी नित्तू वंशकार, मुन्नाा गुर्जर, संजू पटेल, नितिन सिलावट, रज्जू पूर्विया, अब्बी तिवारी, अभिषेक चौरसिया, कल्लू मेहरा, अजीत पटेल व राहुल पटेल के खिलाफ धारा 302 के तहत प्रकरण दर्ज किया है | हत्या करके सभी फरार हो गए हैं |  इस वारदात का वीडियो किसी राहगीर ने सोशल मीडिया में वायरल किया था | वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपितों को पकड़ने के लिए एसपी संतोष सिंह गौर ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है  | इसके बाद आरोपितों की तलाश में पुलिस की पांच टीमें अलग-अलग स्थानों पर गई हुई हैं  | नयागांव के एक खेत के पास से आरोपितों की कार बरामद की है |  इस कार में कोई नंबर नहीं लिखा है | रवि की हत्या करके 3-4 आरोपित कार से व अन्य बाइक से भागे थे  |  आरोपियों के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की जा रही है। जिले व अन्य जिलों की सीमा पर नाकाबंदी करके आरोपियों को तलाश किया जा रहा है  | रवि हत्याकांड में शामिल सभी दस आरोपित आदतन अपराधी हैं। इन पर अड़ीबाजी, मारपीट, लूटपाट के मामले दर्ज हैं। मुन्नाा गुर्जर एवं नित्तू वंशकार पर 2018-19 में जिला बदर की कार्रवाई हुई है | नित्तू पर रासुका भी लगाया गया था |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  30 June 2020

 Kamal Nath China President Mannequin

कमलनाथ  पर आर्थिक गद्दारी का आरोप   सिंगरौली में बीजेपी ने चीन और एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ प्रदर्शन कर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला जलाया | भाजपा  जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल के निर्देशानुसार जिले के सभी मंडलों में  मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग  के  पुतले  दहन  किये गए  | सिंगरौली  के सभी  मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं  ने  पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला  जलाया   | कार्यकर्ताओं ने  कहा   कि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने केंद्रीय वाणिज्य मंत्री के रूप में चीन के माल का आयात शुल्क पर भारी कटौती करके भारतीय कुटीर  | लघु उद्योगों और व्यापार को चौपट करने का अपराध किया है  | कमलनाथ ने गांधी खानदान को चीनी पैसा मुहैया कराने के लिए आर्थिक गद्दारी का पाप किया है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  30 June 2020

 Pragya Singh Thakur

विदेशी महिला से जन्मा राष्ट्र भक्त नहीं हो सकता   सांसद प्रज्ञा सिंह ने चाणक्य के हवाले  से  विवादित बयान  दिया और और कांग्रेस नेता राहुल गाँधी पर तंज कसते हुए कहा विदेशी  महिला के गर्भ से जन्मा कोई व्यक्ति राष्ट्र भक्त नहीं हो सकता  | साध्वी   यहीं नहीं रुकी बल्कि उन्होंने कहा कि 'कांग्रेस पार्टी में न बोलने की सभ्यता है न संस्कार और न ही देश भक्ति है | भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के  एक बयान ने नए विवाद को जन्म दे दिया है  | साध्वी ने कांग्रेस द्वारा चीन के मामले में खड़े किए जा रहे सवाल पर मीडिया से कहा कि विदेशी महिला के गर्भ से जन्मा कोई भी व्यक्ति राष्ट्र भक्त नहीं हो सकता  |  चाणक्य ने कहा था कि इस भूमि का पुत्र ही देश की रक्षा कर सकता है | यहां साध्वी का इशारा सोनिया गांधी व राहुल गांधी पर था  | साध्वी ने यहीं नहीं रुकी बल्कि उन्होंने कहा कि 'कांग्रेस पार्टी में न बोलने की सभ्यता है न संस्कार और न ही देश भक्ति है  |   मैं कहती हूं कि देश भक्ति आएगी भी कहां से, जब दो-दो देश की सदस्यता लेकर रहेंगे  | इसके अलावा सांसद ने कहा कि चीन से निपटने के लिए देश तैयार है  |  केंद्र सरकार चीन को पूरी ताकत से जवाब देगी |  भारत की एक इंच जमीन पर भी कोई कब्जा नहीं कर सकता  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  30 June 2020

 KAMAL PATEL

नाथ और गाँधी किसके प्रति वफादार   मध्यप्रदेश के केबिनेट मंत्री कमल पटेल ने  पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर बड़ा हमला बोला और कहा कि राजीव गाँधी फाउंडेशन को चीन से मिले चंदे और उसमे कमलनाथ की भूमिका की  उच्चस्तरीय या CBI  जांच होना चाहिए  | ताकि इनकी असल भूमिका का खुलासा हो सके |  मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री कमल पटेल ने  पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर  गंभीर आरोप लगाए और कहा  कमलनाथ ने केंद्रीय मंत्री रहते  चीन के माध्यम से राजीव गांधी फाउंडेशन को लाभ पहुंचाया  | यह बड़ा गंभीर मामला है और इस मामले की जांच होना चाहिए  | पटेल ने कहा कि इस पूरे मामले में कमल नाथ और गांधी परिवार की भूमिका को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं  | इसलिए जरुरी हो गया है कि इसकी उच्चस्तरीय या CBI जांच होना चाहिए | ताकि यह स्पस्ट हो सके की इन लोगों की आस्था कहाँ है  |  कमल पटेल ने कहा कि दस्तावेजों से खुलासा हुआ है कि कांग्रेस को और  गाँधी परिवार  के राजीव गाँधी फाउंडेशन को आर्थिक लाभ पहुंचाने के लिए वाणिज्य मंत्री रहते कमलनाथ ने  अहम् भूमिका अदा की  और अपनी पाॅवर का   दुरूपयोग करते हुए चीन के माल से आयात शुल्क बेहद कम कर दिया गया था| जिसके एवज में राजीव गाँधी फाउंडेशन को बड़ा चन्दा चीन से मिला  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 June 2020

  Sniffer dog

कलयुगी बेटे ने की माँ की हत्या   एक अंधे क़त्ल की गुथी को स्निफर डॉग ने  सुलझा दिया  |   स्निफर डॉग जॉन्टी खून सूंघने के बाद घर में ही चक्कर लगाता रहा, इस बीच अचानक उसने मृतका के बेटे जितेंद्र का हाथ अपने मुंह में दबाकर हत्या का संदेह जता दिया   और कलयुगी बेटे के कारनामे का खुलासा हो गया  |  न्यू कृष्णा कॉलोनी में ताराबाई उर्फ रेनू चौहान के अंधे कत्ल की गुत्थी फोरेंसिक पड़ताल व डॉग जॉन्टी की मदद से पुलिस ने 24 घंटे में सुलझा ली  |  जॉन्टी ने पहले दिन ही हत्या का इशारा मृतका के बेटे जितेंद्र की तरफ किया था  |  पुलिस ने जितेंद्र को केंद्र में रखकर पड़ताल शुरू की  | फोरेंसिक एक्सपर्ट अखिलेश भार्गव का मत था कि कोई बाहर का व्यक्ति अंदर नहीं आया है |  हत्या के बाद कोई घर से बाहर नहीं  गया है |  क्योंकि मृतक का खून घर के ही अंदर तक ही फैला मिला है  |  ठोस साक्ष्य मिलने के बाद जितेंद्र को थाने बुलाकर पूछताछ की तो उसने अपराध कबूल कर लिया |  उसने पुलिस को बताया कि बुधवार रात 11 बजे वह किचन में अपने लिए चाय बना रहा था |  उसी समय मां चिल्लाकर बोली- काम-धंधा कुछ करता नहीं  | कभी दो पैसे कमाकर हाथ पर रखे नहीं और साहब को रात में चाय चाहिए |  यह बात जितेंद्र को इतनी चुभ गई कि उसने मां की हत्या कर दी  |  उसने सोती मां  की कनपटी पर हथौड़े से प्रहार किया   |  उसके बाद फनर से उसका गला रेता और गर्दन पर पेचकस से भी कई वार किए  |  इसके बाद बाथरूम में जाकर कपड़े साफ किए और बाद में पत्नी के पास जाकर सो गया  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 June 2020

  Government negligence

सड़े गेहू को  चुपचाप लगाया  गया ठिकाने   मध्यप्रदेश में सरकारी कारिंदों की लापरवाही से हर बार बारिश में बड़ी मात्रा में गेहूं खराब हो जाता है |  इसके बावजूद सरकारें कुछ भी सिखने को तैयार नहीं हैं | सिवनी में इस बार भी  सरकारी सिस्टम की लापरवाही से गेहूं सड़ गया  | जिसे चुपचाप ठिकाने लगा दिया गया है |  देश में बेहतरीन क्वालिटी का गेहूं उत्पादन करने वाला राज्य मध्य प्रदेश है यहाँ गेहू की बम्फर पैदावार होती है | महाकौशल  का सिवनी हमेशा बेहतर और उच्च क्वालिटी के गेहू उत्पादन के लिए जाना जाता है | लेकिन हम जो आपको तस्वीर दिखाने जा रहे है ये आपको गुस्सा दिलाने वाली हो सकती  हैं सड़े हुए सरकारी सिस्टम की लापरवाही  के चलते  सैंकड़ों   किविंटल अनाज सड गया जो अब किसी उपयोग के लायक नहीं रहा  | अनाज की ऐसी तस्वीरें देख कर आपको भी गुस्सा आ जाएगा |  बारिश की वजह से सड़ गए गेहूं को ठिकाने लगाने के लिए जेसीबी का इस्तेमाल किया गया | जी हां ऐसी तस्वीरें आपने पहले कभी नही देखी होंगी जहां बारिश में भीगा लगभग ढाई सौ क्विंटल गेहूं जेसीबी से उठाकर ठिकाने लगाया गया।सिवनी के गणेशगंज सोसाइटी में ढाई सौ क्विंटल गेहूं बारिश के पानी में भीगकर सड़ गया  | जिसके बाद इस सड़े गेहू से बदबू आने लगी  | बदबू की वजह से आसपास के लोगों को काफी मुश्किल होने लगी |  ऐसे में इस गेहूं को हटाने  के लिए जेसीबी और ट्रेक्टर का इस्तेमाल किया गया |  सिवनी जिले के खरीदी केंद्रों में किसान के  गेहू  का क्या हश्र हो रहा है ये इन दृश्यों को देखकर समझा जा सकता है| ये दृश्य सरकारी दावों की पोल खोलने के लिए भी पर्याप्त हैं |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 June 2020

 VD Sharma

चीन के दलाल कमलनाथ देश के ग़द्दार   बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने भी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और कहा है कि केंद्रीय मंत्री रहते कमलनाथ ने चीन को लाभ पहुँचाया और ये देश के साथ गद्दारी करने जैसा है  | शर्मा ने  कहा कमलनाथ ने मध्यप्रदेश को भी भ्र्ष्टाचार में डुबो दिया है  |  बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा   पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जिस तरह से चीन को फायदा पहुचाया और 40 से लेकर 200 फीसदी तक आयात  शुल्क ड्यूटी में छूट दी  |  इससे  छोटे लोगो के  कुटीर उद्योग खत्म हो गए  |  इतना बड़ा अपराध कमलनाथ ने वाणिज्य मंत्री रहते किया  | कमलनाथ चीन के दलाल  और कमलनाथ देश के ग़द्दार के रूप में नजर आये हैं  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 June 2020

 Narottam Mishra Review

तीन साल बाद आरक्षक भर्ती का रास्ता खुला   गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा पुलिस मुख्यालय में विभागीय समीक्षा करते हुए  | सवा चार हजार आरक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया को शुरू करवाया  | उन्होंने तत्काल पुलिस अस्पताल बनाये जाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के   निर्देश  भी दिए |  गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने  पुलिस मुख्यालय में विभागीय समीक्षा की और कई पैंडिंग काम तीव्र गति से करने के निर्देश अधिकारीयों को दिए |  उन्होंने 4269 आरक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ करने के लिए समीक्षा के दौरान गृह मंत्रालय से तत्काल फाइल बुलाकर हस्ताक्षर  किये  | अब तीन साल बाद आरक्षक भर्ती का रास्ता खुला है |  मिश्रा ने पुलिस हॉस्पिटल का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए  यह  सर्वसुविधायुक्त अस्पताल PPP मोड़ में बनाया जाएगा |  जहाँ आरक्षक से लेकर गृह मंत्री और पुलिस महानिदेशक उपचार  करा सकेंगे  | बैठक में  डॉ नरोत्तम मिश्रा ने सोशल मीडिया सेल को सशक्त बनाने और साइबर क्राइम कंट्रोलिंग सिस्टम को पुख्ता और उन्नत बनाने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 June 2020

 Chinese goods boycott

चीनी सामानों के बहिष्कार की अपील   चीन की कायराना हरकतों के विरोध में  रीवा में हिन्दू संगठनों  और कई  सामाजिक संस्थानों ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का  पुतला दहन किया | और स्वदेशी स्वाबलंबन अभियान के तहत चीनी सामानों के बहिष्कार की अपील की |  भारत चीन सीमा विवाद के चलते पूरे देश मे चीन का विरोध शुरू हो गया है |  रीवा में हिन्दू संगठनों ने स्वदेशी स्वाबलंबन अभियान चलाया | जिसमे लोगों से  चीनी सामानों का बहिष्कार करने की अपील की गई |  इसके साथ ही  चीन के राष्ट्रपति  शी जिनपिंग का विरोध करते हुए पुतला दहन किया गया | संगठनों ने  चीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की | और हिंदी चीनी बाय बाय का नारा दिया |  संगठन के कार्यकर्ताओं ने लोगों से चीनी सामान का उपयोग ना करने की अपील की | हिन्दू संगठनों का कहना है कि भारत मे  चीनी उत्पादों का उपयोग बहोत ज्यादा हो रहा है  | जिसको बंद करना होगा | चीन को आर्थिक तौर पर कमजोर करना होगा  | चीन द्वारा बनाई गई वस्तुओं के उपयोग से चीन को फायदा होता है | और वह इसका उपयोग हमारे भारतीय सैनिकों के खिलाफ कर रहा है  |  देश मे स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को बढ़ाने के साथ ही आत्मनिर्भर बनने की जरूरत है | इस दौरान कई व्यपारिक संगठनों ने भी चीन के सामान का बाय काट करने की बात कही |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 June 2020

 Cow smuggler

एक फरार 34 गायें बरामद की गई   गायों को तस्करी कर ले जा रहा एक ट्रक पुलिस ने पकड़ा है |  इस ट्रक में 34 गायों को ले जाया जा रहा था  |  ट्रक ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है | वहीँ ट्रक में सवार एक व्यक्ति फरार हो गया है  |  छतरपुर के नौगांव थाने  में पुलिस को सूचना मिली कि एक ट्रक  से गो वंश  तस्करी कर  तिगैला की ओर जा रहा है  | मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुचकर घेरा बंदी कर ट्रक  को रोका और  चालक को पकड़ लिया  | ऐसे में मौका देखकर   ट्रक हेल्पर भाग निकला  | पुलिस ने ट्रक से   गो वंश को  निकालकर बुन्देखण्ड गोशाला के सुपुर्द किया  |   ट्रक में   पर 34 गो वंश जिसमें 7  बछड़े व 27 गाय भरे हुए थे  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 June 2020

  Bus operator

कोरोना काल का मोटरयान कर खत्म करें   टीकमगढ़ में  जिला बस ऑपरेटर  एसोसिएशन  ने  कलेक्टर को मुख्यमंत्री  के नाम एक ज्ञापन सौंपा और कहा कि लॉकडाउन और कोरोना काल टैक्स पूरी तरह माफ़ किया जाए  | क्योंकि इस दौरान कोई कारोबार नहीं हुआ है  |  बस ऑपरेटर्स का कहना हर कि कोरोना संक्रमण महामारी के कारण 22 मार्च से 30 जून 2020 तक यात्री वाहनों का संचालन बंद कर दिया गया था  | अतः इस अवधि का कर ख़त्म किया जाना चाहिए  | कलेक्टर को दिए ज्ञापन में  संगठन ने मुख्यमंत्री से मांग की है उक्त अवधि  में मोटरयान कर पूर्ण रूप से खत्म किया जाना  जरुरी है  | जनहित में  श्रमिकों को लाने ले जाने के लिए शासन द्वारा जो  बसें  अधिकृत की गई थी |  उनको  कोई परमिट नहीं लगता है |  उन्होंने मांग की है अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के कारण भारत में दिन प्रतिदिन पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है और पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश की तुलना में मध्यप्रदेश में   पेट्रोल डीजल बहुत मंहगा है | ऐसी  स्थिति में मध्यप्रदेश में वाहन  का व्यवसाय घाटे में जा रहा है | इसलिए  50% यात्री बसों के किराए में बढ़ोतरी की परमिशन दी जाए  |  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 June 2020

  Gang rape

पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा   सिंगरौली में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है  | किशोरी के साथ उसके परिचित लड़कों ने ही इस घटना को अंजाम दिया  इस मामले के सामने आते ही पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है  |  मोरवा थाना क्षेत्र के चतरी  गांव के सूनसान जगह  पर एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है | किशोरी के परिचित लड़कों संजय साकेत और विनोद साकेत ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया | और मौके से फरार हो गए |  पीड़ित लड़की  ने अपने परिवार जनों को  इस घटना की जानकारी दी और पुलिस में रिपोर्ट लिखवाई | लड़की की निशानदेही के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया  गया है |  पीड़िता बाजार से सामान ले कर घर लौट रही थी | तभी रास्ते में इन दोनों परिचित युवकों ने युवती का रास्ता रोका और सुनसान जगह पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  26 June 2020

 Congress party protest

सिद्धार्थ तिवारी:लगान वसूल रही सरकार   पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों पर  कांग्रेस ने रीवा में  विरोध प्रदर्शन किया  | कांग्रेसी नेताओं ने  साइकिल से भ्रमण किया तथा  डीजल और पेट्रोल के दामों को कम करने के लिए राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को पत्र सौंपा, |  इस दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा,| कांग्रेस नेता सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि अंग्रेजों की भांति लोगों से लगान वसूला जा रहा है, |  देश में इन दिनों पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं | इसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है और लोग परेशान हो रहे हैं  |  परंतु सरकार को इसकी कोई चिंता ही नहीं है और हर रोज पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ते जा  रहे हैं |  रीवा में पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों को देखते हुए  कांग्रेस पार्टी के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया  | कांग्रेसी नेताओं ने शहर भर में साइकिल यात्रा निकाली,| कुछ कांग्रेसी नेता साइकिल से सफर करते रहे तो कुछ ने पैदल ही   विरोध प्रदर्शन किया  |  कांग्रेस नेता सिद्धार्थ तिवारी ने विरोध जाहिर करते हुए सरकार पर अंग्रेजों की भांति लगान वसूलने का  आरोप लगाया  ... कांग्रेस नेता ने कहा समूचे विश्व में कच्चे तेल की कीमत घटी है  | जिसके कारण अन्य देशों में पेट्रोल और डीजल के दाम कम है मगर यहां पर सरकार के द्वारा कोरोना काल में लोगों को परेशान किया जा रहा है. |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  26 June 2020

 Rameshwar Sharma

रामेश्वर शर्मा को पीसी ने कहा सपोला   मध्यप्रदेश की राजनीति में बयानबाजी अपने निम्न स्तर तक पहुँच गई है  | बीजेपी उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को 10 जनपथ की बीन पर नाचने  वाला बताया तो पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने रामेशवर शर्मा को सपोला कहा  |  बीजेपी  विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह 10 जनपथ की बीन पर नाचने वाले  है  | उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी के इशारों पर दिग्विजय सिंह बिल से बाहर राजनीति करने निकलते है फिर बिल में जाकर बैठ जाते है |  विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि पेट्रोल डीजल के दाम 5 रुपए कम करने की चुनावी घोषणा करने के बाद भी कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाएं, तब दिग्विजय सिंह क्यों चुप थे ? शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह कमलनाथ जी की राजनीतिक जमीन को बंजर करने में जुटे है  | इस बयानबाजी के बाद पूर्व मंत्री दिग्विजय सिंह समर्थक विधायक पीसी शर्मा ने रामेशवर शर्मा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और कहा रामेशवर शर्मा खुद सपोले हैं | उन्होंने कहा रामेश्वर शर्मा इतने बड़े नेता नहीं हैं कि वे दिग्विजय सिंह पर टिका टिप्पणी करें  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  26 June 2020

 Jeetu Patwari

शिवराज ने लिया आड़े हाथों देनी पड़ी सफाई    ट्विटर के चक्कर  में एमपी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी बुरे फंस गए हैं  | एक ट्वीट के बाद वे नारी शक्ति के अपमान के आरोपों से घिर गए हैं  | जीतू ट्विटर पर ट्रोल होने लगे तो भाजपा ने मुद्दा लपक लिया  | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भी पटवारी को आड़े हाथों लिया |  इसके बाद जीतू पटवारी ट्वीट पर सफाई देने में जुटे हैं  |  कांग्रेस के बड़बोले नेता पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने   ट्वीट किया 'पुत्र के चक्कर में पांच पुत्री पैदा हो गईं  | नोटबंदी  | जीएसटी  |  महंगाई  | बेरोजगारी और मंदी  परन्तु अभी तक विकास पैदा नहीं हुआ  | इसके बाद तो उन्हें बेटी विरोधी बताने की बाढ़ आ गई  | उनसे ट्वीट डिलीट करने की मांग उठने लगी |  इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मारिया शकील के ट्वीट को री-ट्वीट किया  | मारिया ने महिलाओं के सम्मान की नसीहत के साथ जीतू को आइना दिखाया कि आपकी पार्टी की अध्यक्ष एक महिला हैं और इस तरह की टिप्पणी की हम कड़ी निंदा करते हैं  | शिवराज सिंह चौहान ने इस मुद्दे पर  कहा कि मैडम सोनिया गांधी आपको जवाब देना होगा |  कांग्रेस की यही विकृत मानसिकता है, जिसने नैना साहनी को टुकड़े-टुकड़े कर तंदूर में जलवाया |  सरला मिश्रा और प्रीति श्रीवास्तव की मौत का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि कांग्रेस कब तक बेटियों का अपमान करती रहेगी  |  सीएम शिवराज सिंह  ने याद दिलाया कि मैडम सोनिया गांधी ट्वीट करने वाला नेता वही है, जो आपके बेटे को मोटर साइकिल पर घुमाता है |  इस नेता को ऐसे कृत्य के लिए पार्टी से बाहर करो या देश की जनता से माफी मांगो | यह ट्वीट करना देश की आधी आबादी का अपमान है  | क्या अपमानित करने का हक सोनिया गांधी ने इस नेता को दिया है |  ट्विटर पर नारी शक्ति विरोधी करार दिए जाने के दो घंटे बाद ही जीतू पटवारी को अपनी चूक का अहसास हुआ  |  उन्होंने सफाई देने के अंदाज में लिखा 'जहां तक बेटियों की बात की है तो वो देवीतुल्य हैं |  विकास की अपेक्षा के साथ मैंने एक ट्वीट किया है, जिसे भाजपा अपनी कमजोरियों को छिपाने के लिए उपयोग कर रही है | मैं अब भी कह रहा हूं कि विकास का पूरे देश को इंतजार है  | इस सफाई के बाद उन पर हमला और तेज हो गया |  अब उनसे माफी मांगने की मांग उठने लगी है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  26 June 2020

 Protest

एक पार्टी के दो प्रदर्शन दो ज्ञापन   सिंगरौली जिला कांग्रेस कमेटी में एक बार फिर  गुटबाजी सामने  आई  | जहां एक ही मुद्दे पर विरोध करने के लिए कई गुटों में बंटी कांग्रेस  के दो  गुट अलग-अलग समय में  कलेक्ट्रेट में  ज्ञापन देने पहुंचे |  सिंगरौली में कांग्रेस में गुटबाजी का अजब नजारा देखने को मिला | शहर कांग्रेस  घोड़े  पर  बैठकर  तो ग्रामीण कांग्रेस  के पदाधिकारी  साइकिल से पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि का  विरोध प्रदर्शन करने पहंचे |  जिला कांग्रेस कमेटी शहर व ग्रामीण  के अलग अलग विरोध  प्रदर्शन ने साबित कर दिया कि कांग्रेस में कुछ भी ठीक ठाक नहीं है  | कांग्रेस के दोनों गुट  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए  कलेक्ट्रेट पहुंचे  | जहां कलेक्टर के प्रतिनिधि को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा  | कांग्रेस के पदाधिकारियों का कहना था कि प्रदेश में डीजल पेट्रोल के दाम की बेतहाशा वृद्धि हो रही है जिससे आम जनजीवन  महंगाई की मार से त्रस्त है  | ऐसी सरकार  प्रदेश में रहने लायक नहीं है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  26 June 2020

 Digvijay Singh

पैट्रोलियम मूल्य वृद्धि कांग्रेस का प्रदर्शन   पैट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया | भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने साईकिल चलाई  और शिवराज सिंह सरकार को आड़े हाथों लिया | कांग्रेस ने पेट्रोल -डीजल की मूल्य वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन किया  | भोपाल में कांग्रेस नेता पूर्व मुख्यमंत्री  दिग्विजय सिंह  ने इसके खिलाफ साइकिल यात्रा की| दिग्विजय सिंह कोंग्रेसियों के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बंगले का घेराव करना चाहते थे | दिग्विजय सिंह ने बताया की पूरे देश में  डीजल पेट्रोल की बढ़ती कीमत को लेकर आंदोलन किया जा रहा है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 June 2020

  Narottam Mishra

नरोत्तम:दिग्विजय जनता से माफ़ी मांगे   एमपी के गृह और स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के साईकिल चलाने को पॉलटिकल ड्रामा बताया  | उन्होंने कहा कांग्रेस के राज में पेट्रोल डीजल पर पांच रूपये कम करने की बात कही गई थी | लेकिन कांग्रेस सरकार ने ऐसा नहीं किया था |  जिसके लिए दिग्विजय सिंह जनता से माफ़ी मांगे | पेट्रोल डीजल के दामों ने बेहताशा वृद्धि को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के साईकल  चलाने को  एमपी के गृह मंत्री   नरोत्तम मिश्रा ने  इसे पॉलटिकल ड्रामा बताया | नरोत्तम मिश्रा ने कहा दो तरह की सोच काम करती हैं  | कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में पेट्रोल डीजल पर  5 रुपए कम करने की बात कही थी | लेकिन कांग्रेस ने अपने राज में तेल के  दाम कम नहीं किये  |  बल्कि 2 रुपए बढ़ाए थे | हिम्मत है तो साईकल पर बैठने से पहले  दिग्विजय सिंह जनता से  माफी मांगे  | उन्होंने कहा 2 रुपए तेल पर बढ़ाकर जैकिलन और सलमान पर कमलनाथ सरकार खर्च कर रही थी  | भाजपा सरकार तेल के दाम बढ़ाकर कोरोना पर खर्च करती हैं | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 June 2020

 KAMAL PATEL

राहुल और कमलनाथ के खिलाफ fir दर्ज करवाएं धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराएं किसान   कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश में किसानों की कर्ज माफ़ी के नाम पर धोखा हुआ है  | इस मामले में पीड़ित किसानों को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी के खिलाफ मामला दर्ज करवाना चाहिए  |  कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कमल पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर एक बार फिर बड़ा हमला बोलते हुए कर्ज माफी के नाम पर किसानों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है |  कमल पटेल ने कहा जिन किसानों को कर्ज मुक्ति के प्रमाण पत्र मिले  हैं  |  उनका भी कर्ज माफ नहीं हुआ है |  कमल पटेल ने कहा धोखाधड़ी का शिकार हुए किसानों को तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ धारा 420 और 120 के तहत प्रकरण दर्ज कराने थाने जाना चाहिए तथा कोर्ट में इस्तगासा दायर करना चाहिए  |  कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दस दिन में किसानों के दो लाख तक के कर्ज माफ करने का वादा किया था  | लेकिन दो लाख कर्ज वाले एक भी किसान का कर्ज माफ नहीं हुआ है  | कर्ज माफी के नाम पर पूर्ववर्ती सरकार ने किसानों की संस्था को अॉपरेटिव बैंक को बर्बाद कर दिया  है   |  कमल पटेल ने बताया कि अधिकार नहीं होने के बाद भी को अॉपरेटिव बैंक के प्रशासकों से आधा कर्ज वहन करने के प्रस्ताव मंगा लिए गए |  लेकिन कर्ज माफ नहीं हुआ तो किसान डिफॉल्टर हो गए |  किसानों की संस्थाएं कर्ज देने की स्थिति में नहीं बची हैं |  इसलिए किसानों को कर्ज नहीं मिल पा रहा | कृषि मंत्री कमल पटेल ने इस स्थिति के लिये पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को जिम्मेदार ठहराते हुए किसानों से धोखाधड़ी की रिपोर्ट लिखवाने के लिए आगे आने का आव्हान किया है  | कमल पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही कमलनाथ ने 48 लाख किसानों के 54 हजार करोड़ रुपये के कर्जमाफी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी, मुख्य सचिव ने आदेश भी जारी कर दिए |  जिन किसानों को कर्ज मुक्ति के प्रमाण पत्र मिले हैं उनका भी कर्ज माफ नहीं हुआ है  | यह किसानों के साथ धोखाधड़ी है | जिसे माफ नहीं किया जा सकता | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 June 2020

  Shivraj Singh Chauhan

मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार बहुत जल्द   मुख्यमंत्री शिवराज शिवराज सिंह  चौहान ने कहा  मध्यप्रदेश  मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होगा | शिवराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गाँधी को घटिया स्तर का नेता करार दिया | उन्होंने कहा राहुल के लिए घटिया शब्द भी छोटा है |  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह केंद्रीय नेतृत्व से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा करने जल्दी   दिल्ली जाएंगे  | चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश में जल्दी ही मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा | बुधवार को उन्होंने इस मामले में प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और संगठन महामंत्री सुहास भगत से विस्तार  से चर्चा की है और नाम तय किये हैं | अब आगे की बातचीत दिल्ली में होगी  | अगर सबकुछ ठीक रहा तो मध्य प्रदेश में इसी हफ्ते मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है    सीएम शिवराज सिंह चौहान  ने एक बार फिर राहुल गाँधी पर हमला बोला और कहा राहुल गांधी जैसे लोग घटिया स्तर की राजनीति कर रहे हैं  | घटिया शब्द भी इनके लिए छोटा है |  इनकी ऐसी मानसिकता है जो देश की सेनाओं का मनोबल गिराए जो हमारे विरोधियों को ताकत दें |   ये मोदी जी का विरोध भी इसलिए कर रहे हैं क्योंकि यह देश की जनता ने बता दिया है कि देश मोदी जी के हाथों में सुरक्षित है |   ये मोदी जी के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग कर मोदी जी का नहीं बल्कि देश का मान गिरा रहे हैं  | उन्होंने कहा  राहुल बाबा सूरज पर थूकोगे तो थूक पलट कर आपके ऊपर ही आएगा  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 June 2020

 Shivraj Singh Chauhan

राहुल गाँधी जैसे नेता पर शर्म आती है   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, भारत की सेना के हौसले पर सवाल खड़ा करने वाले ऐसे नेता के बारे में क्या कहा जाए, ऐसे नेता पर शर्म आती है | चौहान ने कहा कि राहुल गांधी सेना को हतोत्साहित कर रहे है, सेना का अपमान कर रहे हैं |  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निशाने पर कांग्रेस नेता राहुल गाँधी हैं |  उन्होंने कहा ऐसे नेताओं पर शर्म आती है  |  किस हद तक गिर गए हैं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष, ऐसे समय पर भी उनको घटिया राजनीति याद आ रही है | उन्हें हमला करना चाहिए चीन पर, लेकिन मोदी के अलावा कोई दिखाई नहीं देता, क्या कहें ये नेता कहलाने के लायक नहीं है  | यह हमारी सेना का अपमान है, देश बर्दाश्त नहीं करेगा | भारत की सेना के हौसले पर सवाल खड़ा करने वाले ऐसे नेता के बारे में क्या कहा जाए ,ऐसे नेता पर शर्म आती है |  राहुल गांधी सेना को हतोत्साहित कर रहे है ,सेना का अपमान कर रहे है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 June 2020

 Pragya Singh Thakur

कार्यक्रम के दौरान खराब हुई तबीयत प्रज्ञा भाजपा दफ्तर में बेहोश होकर गिरीं   सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर की भाजपा दफ्तर में अचानक तबियत बिगड़ गई और वे  बेहोश होकर गिर गईं |  उनका स्वास्थ्य पिछले कई दिनों से खराब चल रहा है | भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर की अचानक तबीतय बिगड़ गई, | वे अचानक बेहोश होकर गिर गईं |  इसके बाद उन्हें बीजेपी दफ्तर के सभागार से बाहर लाया गया और पानी पिलाया गया  |  कार्यकर्ताओं ने उन्हें होश में लाने के लिए उनके हाथ और पैरों के तलवों में मालिश भी की  | साध्वी प्रज्ञा  भाजपा कार्यालय में श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंची थी | इस दौरान वहां सीएम शिवराज सिंह चौहान बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता   मौजूद थे | पिछले कुछ दिनों से सांसद प्रज्ञा ठाकुर की तबीयत खराब चल रही है |   कुछ समय तक वे दिल्ली के अस्पताल में भी भर्ती रहीं थी | हाल ही में उनकी आंख का ऑपरेशन भी हुआ है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 June 2020

 Gun theft revealed

एक बंदूक चोर अब भी गिरफ्त से दूर   छतरपुर पुलिस ने बंदूक चुराने वालों का खुलासा किया है | पुलिस का मानना है ये शातिर चोर बंदूक चुरा कर  इनके जरिये अपराधों को अंजाम देते थे   ...   छतरपुर की कोतवाली  पुलिस ने 7 साल पूर्व परिहार गन हाउस से हुई बंदूको की चोरी का आज खुलासा कर दिया  | एसपी  कुमार सौरभ ने   खुलासा किया, कि  17 अगस्त 2013 में परिहार गन हाऊस से बारह बोर  315 बोर सहित अन्य बोर की कुछ बंदूके चोरी हो गई थी  | जिसे शमीम  उर्फ छोटू खान    राजू नट, नवाब नट  ने चोरी  किया था | चोरी के आरोप  में शमीम उर्फ छोटू व राजू नट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है  | वहीं नवाब नट अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 June 2020

 Narottam Mishra

मध्यप्रदेश में रिकवरी रेट 76 प्रतिशत   स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा हम कोरोना के बिगड़ते हालात पर कंट्रोल कर रहे हैं |  हर दिन 6 से 7 हज़ार कोरोना टेस्ट  मध्यप्रदेश में हो  रहे  हैं  |  मध्यप्रदेश में कोरोना  रिकवरी रेट 76 प्रतिशत हो गया है |  कोरोना मरीज़ो के इलाज को लेकर  डॉ. नरोत्तम मिश्रा  ने कहा मध्यप्रदेश में रिकवरी रेट 76 प्रतिशत है |  स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार सुधार हो रहा है |  कल 175 नए केस आये थे तो 200 से ज़्यादा लोग स्वास्थ्य हो कर घर गए है  |  पॉजिटिव केस से ठीक होने वालो की संख्या ज़्यादा  है  | प्रदेश में हर दिन 6 से 7 हज़ार टेस्टिंग की जा रही है  | गैस पीड़ितों की कोरोना से सबसे ज़्यादा मौतें होने पर  उन्होंने कहा भोपाल को मॉडल बनाकर अगले हफ्ते से घर घर जा कर   सर्वे  होगा |  सभी टीम एक ही दिन में सभी वार्डो में सर्वे करेंगी  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 June 2020

  Govind Singh

सिंधिया के खिलाफ गोविन्द सिंह ने खोला मोर्चा   पूर्व मंत्री कांग्रेस नेता गोविन्द सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है | सिंह ने कहा अब समय आ गया है | उपचुनाव में लोकतंत्र के साथ सौदा और गद्दारी करने वाले  सिंधिया परिवार के मुखिया को सबक सिखाया जाए  |  पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक गोविंद सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके परिवार पर हमला बोला और कहा है कि 1857 में यदि इस परिवार ने वीरांगना लक्ष्मीबाई और अमर शहीद अमरचंद बांठिया का साथ दिया होता तो देश कभी का आजाद हो गया होता |  लेकिन सिंधिया राजपरिवार ने देश के पहले स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों का साथ दिया |  लेकिन अब समय आ चुका है कि उपचुनाव में लोकतंत्र के साथ सौदा और गद्दारी करने वाले इस परिवार के मुखिया को सबक सिखाया जाए और कांग्रेस को उपचुनाव में सभी 16  सीटों पर विजय मिले  |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 June 2020

  Businessman

दो लोगों के झगडे में तीसरे की जान गई   दो लोगों के विवाद में बीचबचाव करने आये तीसरे व्यक्ति की मौत हो गई  | ये मामला भोपाल के बैरागढ़ इलाके का है  | जहाँ विवाद सुलझाने पहुंचे व्यक्ति को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा |  बैरागढ़ थाना क्षेत्र  में दुकान मालिक और किराएदार में आपसी विवाद हो गया |  इस विवाद में   बीच-बचाव करने आए एक व्यापारी की मौत हो गई |  बताया जा रहा है कि दुकान मालिक ने अपनी दुकान के ही सामने एक दुकान किराए से दे रखी थी |  जिसके चलते दुकान मालिक और किराएदार  के बीच कोर्ट में भी विवाद चल रहा  है |   इन दोनों के बीच बोर्ड  टांगने को लेकर   विवाद हो गया |  दुकान मालिक  के मित्र प्रकाश दीनानी आए और उन्होंने समझौता करने की बात कही  |  तभी किराएदार की दुकान में काम करने वाले लड़के उनकी बहन और मां ने उन पर हमला कर दिया  |  जिसके चलते वह जमीन पर गिर गए और उन्हें आनन-फानन में राजधानी के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया  गया  | पुलिस ने इस मामले में दुकान में काम कर रहे कर्मचारी और किरायदार को हिरासत में  ले लिया है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 June 2020

  Attempt to commit suicide

पति की गुमशुदगी से थी परेशान   पति की गुमशुदगी से एक महिला इस कदर परेशान हो गयी | की थाने में ही जहर खाकर अपनी जान देने की कोशिश की  |  महिला के कीटनाशक खाते ही थाने में हड़कंप मच गया महिला को आनन-फानन में पहले भितरवार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से उसे ग्वालियर रेफर किया गया है महिला अपने पति को तलाशती हुई बेल गढ़ा आई थी ।आरोप है कि महिला की सुनवाई नहीं हो रही थी इसके चलते उसने जहर खाया है। ग्वालियर जिले के बेलगढ़ा थाना परिसर में एक महिला अपने पति को ढूंढने की गुहार लगा रही थी  | जब उसे लगा की उसकी सुनवाई नहीं हो रही हैं तो उसने  ने कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की  | पता चला है कि महिला गीता मोंगिया गुना जिले की रहने वाली है  | वह अपने प्रेमी को तलाशती हुई 2 दिन पहले बेलगड़ा पहुंची थी  |  और पुलिस से अपने पति को वापस दिलाने की मांग कर रही थी |  प्रेम संबंधों का हवाला देकर पुलिस ने इस मामले को ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया |  यह भी पता चला है कि प्रेमी पवन मंगल लॉकडाउन से पहले अपने गांव बेलगढा आया था  |  |  तब से वह वापस गुना नहीं लौटा |  महिला गुना में प्रिंस कॉलोनी की रहने वाली बताई जा रही है | वह 2 दिन पहले ही बेल गढ़ा आई थी |  यहां उसने पति को काफी तलाश किया लेकिन वह उसे नहीं मिला तब उसने पुलिस के पास जाकर आवेदन लगाया और पवन को साथ ले जाने की मांग रखी | लेकिन पुलिस ने महिला गीता की बातों को गंभीरता से नहीं लिया  | आखिरकार महिला ने कीटनाशक पदार्थ थाना परिसर में निगल लिया |  यह देख पुलिसकर्मियों के हाथ-पैर फूल गए उसे ग्वालियर के जयारोग्य स्थित सघन चिकित्सा इकाई में रखा गया है |  जहां उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  23 June 2020

  Aam Aadmi Party

आम आदमी पार्टी ने सेना के शहीदों को दी श्रधांजलि   चीन की गन्दी हरकत के कारण हो रहे विरोध प्रदर्शन में चीन गद्दार हैं जैसे नारे लगे  | सिंगरौली में आम आदमी पार्टी ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी व चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की  | सैनिकों का अपमान , नही सहेगा हिंदुस्तान |  जो चाइना का यार है|  वह देश का गद्दार है  | भारतीय सेना जिंदाबाद  | चाइना मुर्दाबाद  | इस तरह के नारे लगाते हुए  |  आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव ने बताया कि  देश व्यापी आव्हान पर आज बैढन अम्बेडकर चौक पर चीन के राष्ट्रपति  सही जिन पिंग  | के खिलाफ विरोध प्रदर्शन  व पुतला दहन किया |  आम आदमी पार्टी के द्वारा भारतीय सेना के वीर शहीदों को विन्रम श्रधांजलि अर्पित करते हुऐ आक्रोश प्रदर्शन किया गया |  देश के प्रधानमंत्री ओर रक्षामंत्री को देश की जनता को सच बताना ही होगा | आज आम आदमी पार्टी ने पूरे देश मे चीन के विरोध में सेनिको के सम्मान में चिन के प्रधानमंत्री जिंनपिंग का पुतला जलाकर  आक्रोश प्रदर्शन किया |  चीन के साथ हर प्रकार के सम्बन्ध को तोड़ते हुए शहीद सैनिकों का बदला लेना होगा  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  23 June 2020

  Locust party

बाघ यंत्र व् सायरन बजाकर भगाया    कोरोना से तो जैसे तैसे किसान संभल पाया  | की अब टिड्डी दाल ने किसानो की नींद उदा दी हैं |  किसानो को दर हैं की अगर या टिड्डी दाल बैठ गया तो पूरी फसल चट कर जाय गए |  टिड्डी दाल को भागने के लिए |  किसानों ने प्रशासन से मदद मांगी हैं  |  विजुअल सिंगरौली जिले के कई क्षेत्रों मे  2 दिनों से टिड्डीयो का दल बरगवां , देवसर , नवानगर सहित सरई छेत्रों में पहुंचा हैं  |  सरई तहसील अंतर्गत ग्राम साजापानी में टिड्डीयो का दल देखकर स्थानीय व्यक्तियों ने स्थानीय  सरई प्रशासन को सूचना दि  |  प्रशासन को सूचना मिलते ही सरई क्षेत्र में प्रशासनिक अमले के साथ एसडीम विकास सिंह प्रभारी तहसीलदार संपदा सर्राफ व उनकी  टीम  द्वारा |   विभिन्न तरीके से  टिड्डी दल को भगाने का  प्रयास किया जा रहा है  |  स्थानीय किसानों ने बताया  की गर्मी के सीजन में हम लोग सब्जियां लगाते हैं जिससे टिड्डिओ  द्वारा काफी नुकसान पहुंचाया गया है  |  |   हालांकि सरई क्षेत्र में एसडीएम विकास सिंह  व उनके प्रशासनिक अमले  द्वारा सायरन बजाकर और वाद्य यंत्र डफले द्वारा आवाजें कर टिड्डीयों को भगाया जा रहा है |  इसके पहले भी चितरंगी क्षेत्र में टिड्डियों ने आक्रमण किया था  | वहां भी प्रशासनिक अमलें द्वारा विभिन्न तरीके से टिड्डीयों को जिले के सीमा से बाहर भगाया गया था  | फिर से जिले में टिड्डीयों का आगमन हुआ है |  हालांकि जिला प्रशासन कह रहा है कि हम लोग हर तरीके से इनको अपने जिले की सीमा से बाहर भगाएंगे |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  23 June 2020

 Mannequin combustion

गलवान घाटी हमले पर जताया रोष चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का फूंका पुतला   भारतीय सैनिकों पर चीनियों द्वारा गलवान घाटी में किये गए कायराना हमले का विरोध पुरे देश में हो रहा हैं  | वही सिंगरौली में शिवसेना ने चीनी सामान का वहिश्कार करते हुए  |  चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला दहन कर आक्रोश जताया सिंगरौली जिले के लोग  | चीन के प्रति आक्रोशित  लद्दाख के गलवान घाटी में चीनी सैनिकों द्वारा भारत के एक कर्नल सहित 20 जवानों के ऊपर कायराना हमला किया था |  जिससे  हमारे 20 जवान शहीद हुए थे  | शिवसेना जिला इकाई के प्रमुख बीके श्रीवास्तव व  | बी एन त्रिपाठी रीवा संभाग प्रवक्ता के साथ  | . ही  शिवसेना के सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा वैढन रामलीला मैदान स्थित अंबेडकर चौक पर भारत माता की जय  | जय शिवाजी जिंदाबाद करते हुए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला दहन कर आक्रोश जताया | व चीनी सामानों की  होली जलाई  बी एन त्रिपाठी ने कहा कि देश के साथ ही सिंगरौली जिले के सभी लोगों को चीनी सामानों का बहिष्कार करना चाहिए | हम लोग जो चीनी सामान खरीदते हैं उसी पैसे से हमारा दुश्मन चीन हमारे ही सैनिकों पर हमले करता है |  हमारे ही देश की जमीनों पर कब्जा करने की कोशिश करता है | बी एन त्रिपाठी ने कहा कि हम लोगों का आज चीन के राष्ट्रपति का पुतला दहन किया है चीनी सामानों का भी हम लोगों ने होली जलाई है देशवासियों को जागरूक होना चाहिए अपने देश की बनी हुई चीजों को खरीदनी चाहिए जिससे हमारा पैसा हमारे ही देश के काम आए.  |                     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  23 June 2020

 gaanja

उड़ीसा से महाराष्ट्र जा रहा था ट्रक    होशंगाबाद में नारकोटिक्स की टीम ने गांजा तस्कर गिरोह पर कार्यवाई  करते हुए  छः किलो गांजा जब्त किया है   |  बताया जा रहा है  फलों की कैरेट में गांजा छुपा कर ले जाय जा रहा था | जिसके बाद सूचना मिलने पर नारकोटिक्स की टीम ने गंजे के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है |  उड़ीसा से महाराष्ट्र  गांजा ले जा रहे  तीन लोगों को  इंदौर नारकोटिक्स की टीम ने  गिरफ्तार कर लिया  | नारकोटिक्स अधिकारी ने बताया की  उन्हें मुखबिर से  सूचना मिली थी की  उड़ीसा से एक मिनी ट्रक   महाराष्ट्र जा रहा है जिसमे गांजे की तस्करी की जा रही है  |  जिसके बाद टीम  ने जब  रसूलिया रेलवे फ़ाटक के पास ट्रक को चैक किया तो | उसमे फलों की खाली  कैरेट के नीचे 6  किलो गांजा मिला | . जिसके बाद तीन लोगों को हिरासत में ले  लिया गया  | और इनसे  पूछताछ की जा रही है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  22 June 2020

 Shivraj Singh Chauhan

भारत देगा  चीन को  मुहतोड़ जवाब    मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनता से चीनी सामानों के बहिष्कार की  अपील की  है | शिवराज ने कहा की हमारी सेना चीन को जवाब देगी  |  लेकिन जनता को अब देश में बने सामानों को महत्व देना चाहिए  |  लद्दाख स्थित गालवान घाटी में भारत और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प के बाद |  भारत  में चीनी वस्तुओं  के बहिष्कार की मांग तेज हो गई है  |  मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चीनी समान का बहिष्कार  करने की अपील की  | शिवराज ने कहा  की देश को स्वदेशी चीजों को अपनाना चाहिए  | विदेशी सामने का बहिष्कार जरूरी है   | पीएम मोदी ने भी स्वदेशी और लोकल में बनी वस्तुंओं को अपनाने की बात कही है  | शिवराज ने कहा चीन की हरकत का देश की सेना जवाब देगी  | भारत चीन को मुहतोड़ जवाब देगा  | गौरतलब है की   भारत का चीन से  फिलहाल व्यापार  70 बिलियन डॉलर का  है  | जिसको बहोत कम करने की जरूरत है  | हालाँकि  देश में चीनी सामान का बहिष्कार करना इतना आसान नहीं है |  क्योंकि भारत छोटी से बड़ी चीजों के लिए चीन पर निर्भर है  |  इसीलिए पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत पर जोर देने की बात कही है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  22 June 2020

  Kamal Patel

किसान मंडी में बेच सकते हैं एक साथ पूरा चना   मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने चना उपार्जन की तारीख तीस जून तक बढ़ाने के साथ ही  | एक दिन में चना खरीदने की बाध्यता को भी समाप्त कर दिया है  | कमल पटेल ने कहा की किसान अब अपना चना एक साथ बेचने के लिए ला सकते हैं |  कृषि मंत्री कमल पटेल ने चना खरीदी को लेकर कहा की  | प्रदेश में किसानों से चने का एक - एक दाना खरीदा जाएगा  | चना उपार्जन की तारीख को 30 जून तक बढ़ाने के साथ ही |  एक किसान से एक दिन में 25 क्विंटल तक ही चना खरीदने की बाध्यता को समाप्त कर दिया गया है  |  कमल पटेल ने बताया कि किसानो ने  पंजीयन कराया है |  वे  अपना पूरा चना एक साथ बेचने के लिए ला सकते हैं  | प्रदेश में 30 जून तक चना खरीद 4875 रुपये के समर्थन मूल्य पर जारी रहेगी |   पटेल ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों की सरकार है |  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार किसानों के कल्याण के लिए संकल्पित है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  22 June 2020

  MLA Corona Positive

विधायक सकलेचा ने डाला था राज्यसभा चुनाव में वोट राज्यसभा चुनाव में शामिल सभी को कोरोना का खतरा   मध्य प्रदेश के राजयसभा चुनाव में वोट करने वाले  204  विधायकों पर कोरोना का खतरा मंडरा रहा हैं   | मध्यप्रदेश के नीमच जिले की जावद विधानसभा सीट से बीजेपी के एक वरिष्ठ विधायक ओम प्रकाश सकलेचा व उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं | राजयसभा चुणाव में २०६ विधायक शामिल हुए थे  | जिसमे से कांग्रेस के एक विधायक पहले से ही कोरोना पॉजिटिव थे | अब सकलेचा को भी कोरोना पॉजिटिव निकला हैं ऐसे में बाकि बचे २०४ विधायक और चुनाव प्रक्रिया में शामिल सभी लोगो को कोरोना का खतरा सताने लगा हैं  |  बीजेपी व कांग्रेस के सभी विधायकों के साथ ही |  ओम प्रकाश सकलेचा  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सीधे संपर्क में रहे हैं |   जिन विधायकों ने कल राज्यसभा के लिए वोट किये व  वे अधिकारी जो पूरी चुनाव प्रक्रिया में शामिल थे  | उन सभी में विधायक ओम प्रकाश सकलेचा व उनकी पत्नी के कोरोना पॉजिटिव होने से हड़कंप मच गया हैं |  विधायक , अधिकारी व कर्मचारी ये सभी कोरोना के खतरे में हैं और अब अपना टेस्ट करने के लिए अस्पताल पहुंचे हैं    भोपाल में आज 47 लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई  |  जिसमे बीजेपी के एक वरिष्ठ विधायक ओम प्रकाश सकलेचा व उनकी पत्नी की रिपोर्ट भी शामिल थी |  ये दोनों भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए  | संक्रमित विधायक ने कल राज्यसभा चुनाव के दौरान वोट किया था |  वे बीजेपी की बैठक और डिनर में भी शामिल हुए थे | कहा जा रहा हैं की वे 16 जून से ही भोपाल में थे | सकलेचा का विधानसभा निवास क्षेत्र पहले से ही कन्टेनमेंट एरिया बना हुआ हैं और वे पिछले कई दिनों से अपने फार्महाउस पर रह रहे थे  | बीजेपी विधायक सकलेचा व उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव कैसे हुए इसकी हिस्ट्री अभी नहीं मिल पाई हैं   मगर सवाल यह खड़ा होता हैं की क्या विधायक ओम प्रकाश सकलेचा ने अपना टेस्ट करने की बात छुपाई थी |  क्या उनको कोरोना के लक्षणों का एहसास नहीं हुआ था | जबकि राजयसभा चुनाव के दौरान कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए पूरी एहतियात बरती जा रही थी  |  बीजेपी के एक वरिष्ठ विधायक ओम प्रकाश सकलेचा के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद बीजेपी में हड़कंप मच गया हैं |  सकलेचा के संपर्क में आये बीजेपी के तीन विधायक देवीलाल धाकड़, यशपाल सिंह सिसोदिया, दिलीप सिंह मकवाना कोरोना का टेस्ट कराने जेपी अस्पताल पहुंचे हैं |  जो भी सकलेचा के सीधे संपर्क में आये है सभी की जाँच करने की बात कही जा रही हैं  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  22 June 2020

 China protest

कई समाजसेवी संस्थानों ने चीनी कंपनी का किया विरोध   गलवान घाटी में चीनी सेना ने धोखे से भारतीय सेना के जवानों पर हमला कर अपनी गन्दी मानसिकता का प्रदर्शन किया था  | जिससे पूरा देश चीन को सबक सीखने की बात कर रहा हैं | ऐसे में ग्वालियर में नगर निगम द्वारा अनुबंधित चीन की इको ग्रीन कंपनी का विरोध भी शुरू हो गया है  |  भारतीय सेना के जवानो को खोने के बाद से देश में चीनी सामन का वहिष्कार किया जा रहा हैं  |  ग्वालियर में नगर निगम द्वारा अनुबंधित चीन की इको ग्रीन कंपनी का विरोध शुरू हो गया है  | चीन द्वारा भारतीय सैनिकों की निर्मम हत्या से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है  | गलवान घाटी में चीनी सेना ने धोखे में भारतीय जवानों पर हमला किया था |  जिसमें हमारे कई जवान शहीद हो गए थे  |  तब से ग्वालियर में आम लोगों और समाजसेवी संस्थाओं का विरोध प्रदर्शन जारी है | करीब 4 साल पहले चीन की इको ग्रीन कंपनी ने ग्वालियर नगर निगम में कचरा प्रबंधन का ठेका लिया था |  समाजसेवी संस्थाओं का कहना है कि चीन हमेशा पीठ पर छुरा भोंकने का काम करता आया है |  इसलिए उसके उत्पादों उसकी कंपनियों का पुरजोर विरोध किया जाएगा और नगर निगम पर भी अनुबंध खत्म करने के लिए दवा डाला जाएगा  | क्योंकि चीन भारत से पैसा कमा कर भारत के खिलाफ इस्तेमाल कर रहा है |  जो कतई सहन नहीं किया जा सकता |  समाज सेवी संस्था के कार्यकर्ता सिटी सेंटर स्थित इको ग्रीन कंपनी के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए जहां एक चीनी नागरिक इस कंपनी में कार्यरत था  | ग्वालियर में रहता था  | धरना प्रदर्शन की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और एसडीएम को समाजसेवियों ने ज्ञापन सौंपा |  पिछली सरकार के दौरान पीकॉक ग्रीन कंपनी ने देश के कई नगर निगम में अनुबंध के आधार पर कचरा प्रबंधन का ठेका लिया था  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  22 June 2020

 Order of education department

पुष्पा हाई स्कूल लगा रहा प्राइमरी की ऑनलाइन क्लास   राज्य शिक्षा केंद्र ने आदेश  दिया था |   कि तत्काल सरकारी व प्राइवेट स्कूलों की ऑनलाइन प्राइमरी क्लास पर रोक लगा दी जाये  | जो भी इस का पालन नहीं करेगा  उस पर कार्यवाही की जाएगी | मगर कुछ प्राईवेट स्कूल इस आदेश का पालन करते नहीं दिखे और आदेश की अवहेलना करते हुए अभी भी लगातार ऑनलाइन क्लास लगा रहे हैं  |  निजी स्कूलों द्वारा प्रायमरी के बच्चों छोटे बच्चों में मोबाइल, लैपटॉप या कम्प्यूटर के माध्यम से पढ़ाई कराने से कई शिकायतें मिल रही हैं |  इस वजह से तत्काल ऑनलाइन क्लास पर राज्य शिक्षा केंद्र ने रोक लगा दी थी  | आज पूरा देश में कोरोनावायरस की वजह से सरकारी और निजी सभी स्कूल बंद पड़े हैं  | ऐसे में बहुत से स्कूल बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा उपलब्ध करा रहे हैं | जबकि मध्यप्रदेश के शासन शिक्षा विभाग ने आदेश पारित कर सभी सरकारी स्कूलों को प्राइमरी यानी कक्षा 5 तक किसी भी प्रकार की ऑनलाइन शिक्षा पर प्रतिबंध लगाया है  | और यदि कोई संस्था इस आदेश का पालन नहीं करती हैं  | तो उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी |  स्कूल की मान्यता भी खत्म की जा सकती है |  पर ऐसे में टीकमगढ़ शहर में संचालित पुष्पा हाई स्कूल शासन के नियमों की अनदेखी कर प्राइमरी के बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा दे रहा है और इस एवज में अभिभावकों से मोटी रकम वसूली जा रही है  | अभिभावकों ने नाम न बताने की शर्त पर कहा है कि हमारे बच्चों को हमें जबरदस्ती एंड्राइड मोबाइल देना पड रहा हैं और नेट बैलेंस डलवाना पड़ता है |   जिससे बच्चों की स्कूल के द्वारा थोपी जा रही ऑनलाइन पढ़ाई हो सके | स्कूल पहले से भी शासन के नियमों की अनदेखी करता रहा हैं |  यहां पर ड्रेस और किताबें बदलने का प्रचलन है जिसके बदले उस स्कूल को मोटा कमीशन मिलता है |  जब ने पुष्पा स्कूल के प्रचार से संपर्क करने की कोशिश की तो कोई भी सामने नहीं आया | इस संबंध में जिला पंचायत सीईओ हर्षित पंचोली से बात की गई |  तो उन्होंने जानकारी हासिल कर कार्रवाई करने की बात कही हैं  |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  22 June 2020

   Corona positive

महिला में नही हैं कोरोना के कोई  लक्षण   लखनादौन विकासखंड मुख्यालय में दिल्ली से आई एक महिला का सेंपल कोरोना पाजिटिव पाया गया है  |  हालाँकि महिला में अभी तक कोरोना के कोई भी लक्षण नहीं पाए गए हैं   प्रशासन ने महिला के संपर्क में आये लोगों की पूछताछ शुरू कर दी है |  सिवनी कलेक्टर राहुल हरिदास ने बताया कि बीते 13 जून को एक महिला दिल्ली से जबलपुर होते हुए लखनादौन पहुंची थी |   जिसके आने की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 14 जून को कोरोना सेंपल लिया |  और लखनादौन से यह सेंपल जांच  के लिए जबलपुर भेजा गया था |  जिसकी रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव  आई है | बताया जा रहा है की महिला लखनादौन में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आई थी  | तथा धनौरा विकासखंड के ग्राम सलेमा में पहुंचकर उक्त कार्यक्रम में शामिल हुई थी |  रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन द्वारा उक्त महिला के संपर्क को खोजने का प्रयास किया जा  रहा है | बताया जा रहा है  की महिला  में कोरोना के कोई लक्षण नहीं पाए गए है  |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 June 2020

  Cleaning instructions

निगम कमिश्नर ने सफाई के दिए निर्देश   सिंगरौली में नगर निगम ने बरसात पूर्व सभी क्षेत्रों में तैयारियां पूर्ण कर ली हैं  | नगर निगम कमिश्नर ने सभी कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं | नगर पालिक निगम ने बरसात के   चलते  सभी वार्डों में तैयारी पूर्ण कर ली है  | नगर निगम कमिश्नर शिवेंद्र सिंह द्वारा  शहर में भ्रमण कर  निगम के कर्मचारियों को साफ सफाई के लिए  निर्देशित किया |  ताकि कहीं भी किसी  परेशानी का सामना ना करना पड़े  | निगम कमिश्नर  शिवेंद्र सिंह  ने बताया कि  शहर में आपदा प्रबंधन का कंट्रोल 24 घंटे चालू रहेगा  | तीनों जोनों  में अधिकारियों ,कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि  | कहीं से भी  शिकायत मिलने पर तुरंत कार्यवाई की जाय  |  इस दौरान नगर निगम के कार्यपालन यंत्री  पी उपाध्याय ने खुद उपस्थित रहकर नालों की सफाई करवाई |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 June 2020

  Shot dead

शराब पीने के दौरान हुआ था विवाद   छतरपुर में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई |  बताया जा रहा है की शराब पीने के दौरान दोस्तों में आपस में विवाद हो गया  |  जिसके बाद तीन लोगों ने मिलकर एक की हत्या कर दी |  छतरपुर में  चंदला थाना के पांडे  पुरवा में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई  | हत्या का आरोप मृतक के तीन  दोस्तो पर लगाया जा रहा  है | बताया जा रहा है की  मंगल पटेल के घर चार दोस्तो ने शराब पाटीँ रखी थी | इस पाटीँ मे रामस्वरूप पटेल भी शामिल हुआ था  | शराब पीने के दौरान पानी मांगने को लेकर  दोस्तों मे विवाद हो गया | विवाद इतना बढ़ा  कि मनफू  पटेल ने अपने दोनो दोस्तो की मदद से रामस्वरूप को कट्ठे से गोली मार दी   | गोली लगने की खबर लगते ही रामस्वरूप के परिजन रामस्वरूप को घायल अवस्था मे लवकुशनगर स्वास्थ्य केन्द्र ले गए  | जहाँ इलाज के दौरान रामस्वरूप की मौत हो गई  | पुलिस ने मनफू  पटेल सहित दो दोस्तो पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी  है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 June 2020

  The honor

अपराध रोकने कोरोना की लड़ाई में रहा योगदान    सिंगरौली में थाना प्रभारियों के उत्कृष्ट  कार्य के लिए शाल श्रीफल से  सम्मान किया गया  |  कोरोना के इस संकट काल में थाना प्रभारियों की भूमिका अहम् थी  | इसके साथ ही इस दौरान थाना प्रभारियों ने अपराध रोकने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई  |  सिंगरौली के पुलिस अधीक्षक टीके विद्यार्थी ने अभियोजन अधिकारियों व जिले में पदस्थ थाना प्रभारियों के  उत्कृष्ट कार्य की सराहना की  | और उनका शाल श्रीफल देकर सम्मान किया  | पुलिस अधीक्षक ने  थाना प्रभारी उमेश प्रताप सिंह,अरुण पांडे, मनीष त्रिपाठी, नागेंद्र प्रताप सिंह ,सन्ख धर द्विवेदी, सहित  कई पुलिस कर्मियों को | उनके  2019-20 के दौरान  अपराधों में नियंत्रण व अपराधियों को सजा दिलाने में उत्कृष्ट कार्य करने को लेकर सम्मान दिया  | इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने  बताया की इन सभी लोगों की  सजगता के चलते जिला  कोरोना मुक्त होता जा रहा है |  जिले में चितरंगी अंतर्गत जो  मरीज पाए गए थे   | वह भी ठीक हो गए हैं  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 June 2020

 86 people quarantine

दूल्हा दुल्हन सहित 86 लोग हुए  कोरेन्टाइन    छतरपुर में  एक कोरोना मरीज रिश्तेदार की शादी में खाना  बनाता पाया गया  |  जिसके बाद प्रशासन ने दूल्हा दुल्हन सहित 86 लोगों को कोरेन्टीन कर दिया | वहीं मरीज को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है |  छतरपुर में कोरोना पोजिटिव मरीज को लेकर  प्रशासन की गंभीर लापरवाही सामने आई है  | लापरवाही के चलते दुल्हा दुल्हन सहित 86 लोगो को होम क्वारेंटीन करवाया गया है |  मामला बडामलेहरा का है जहां एक युवक को होम क्वारेंटीन करवाया गया था  | और उसका सेंपल जांच के लिये भेजा गया था। लेकिन प्रशासन की लापरवाही के चलते यह संदिग्ध मरीज बंधा चंदोली गांव मे अपने  एक रिश्तेदार की शादी मे खाना बनाता रहा  | और जब इस मरीज रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो प्रशासन की टीम उसको लेने बडामलेहरा पहुँची |  जहाँ उस मरीज की तलाश की गई तो पता चला की मरीज एक शादी समारोह मे मौजूद है  | रात मे ही जिला सीईओ ने पूरे एरिया को कन्टेनमेंट  एरिया घोषित कर दिया  | जिसके बाद सी ई ओ ने दोनो नवजोडो की शादी करवाई  | और दुल्हा -दुल्हन सहित पोजिटिव मरीज के संपर्क मे आये 86 लोगो को होम क्वारेंटीन करवा दिया |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 June 2020

 Center seal

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं  मरीजों को धमकाया     छतरपुर में  प्रशासन ने केयर फिजियोथैरेपी एंड अल्ट्रासाउंड सेंटर में  छापामार कार्रवाई करते हुये  | सोशल डिस्टिंग का उल्लंघन करने पर सेंटर को सील कर दिया  |  केयर सेंटर पर मरीजों से  मनमाने तरीके से वसूली करने का भी ममला समाने आया है   |  छतरपुर में किशोर सागर तालाब के पास स्थित केयर फिजियोथैरेपी एंड अल्ट्रासाउंड सेंटर में प्रशासन की टीम ने छापामार कार्रवाई की  | और  सोशल डिस्टिंग का उल्लंघन करने को लेकर  नायब तहसीलदार ने सेंटर को सील कर दिया  |  सेंटर के संचालक दीपक कुमार  पर आरोप है कि उनके द्वारा खुलेआम सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाई जा रही थीं |  केयर सेंटर में मनमाने तरीके से वसूली करने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं  |  जब मरीज इसका विरोध करते तो सेंटर के संचालक और उनके स्टाप मरीजो को धमकी देते है |  और उनसे बदतमीजी करते है  |  मरीजों के परिजनों ने बताया कि संचालक  की कुछ डॉक्टरों से दलाली सेट है  |  और मरीजो से मनमाने पैसों की वसूली की जाती है  |  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 June 2020

 Labor law changes

श्रम कानून में बदलाव से हुआ मजदूरों को नुक्सान    सिंगरौली में  पांच ट्रेड यूनियन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सार्वजनिक उद्योग में निजीकरण करने का विरोध किया है   | यूनियन का कहना है की केंद्र सरकार ने अब  कोल इंडिया को भी निजी हाथों में सौंपने की तयारी कर रही है  | जिससे मजदूरों सहित सभी कर्मचारियों को भारी नुक्सान उठाना पड़ेगा |  सिंगरौली में ट्रेड यूनियन के सदस्यों ने केंद्र सरकार द्वारा सार्वजनिक कंपनी को निजी हाथों में देने का विरोध करते हुए धरना प्रदर्शन किया  .| धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है की सरकार ने बहोत सारी  सार्वजनिक कंपनियों को निजी हाथों में सौंप दिया है  |  या उनकी विदेशी प्रत्यक्ष निवेश बढ़ा दिया है | जिससे कंपनियों के कर्मचारियों को काफी नुक्सान उठाना पड़ रहा है  |  सरकार द्वारा श्रम कानून में बदलाव से भी मजदूरों की स्थिति बिगड़ रही है  | अब उनको आठ घंटे के बजाय बारह घंटे कार्य करना पड़  रहा है | BMS के अध्यक्ष राजेश पटेल और  सचिव शैलेंद्र पाठक का कहना है की  केंद्र सरकार ने अभी तक रक्षा, रेलवे, अल्मुनियम, बॉक्साइट, एयर पोर्ट को निजी हांथो में सौप दिया है | अब कोल इंडिया कि तैयारी है  |  इस दौरान सभी पांचों यूनियन A.T.T.U.C.,   B.M.S.,   I.N.T.U.C.,   H.M.S.,   C.I.T.U.  के सदस्य और कर्मचारी मौजूद रहे  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 June 2020

   Narottam Mishra

डर्टी पॉलिटिक्स बंद होनी चाहिए माफी मांगे दिग्विजय   कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर पूर्व में  जारी हुए एडिटिंग वीडियो पर  अब पूर्व  मुख्य मंत्री  दिग्विजय सिंह ने एफआईआर दर्ज कराने की बात कही  | जिसको लेकर मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने कहा की |  दिग्विजय सिंह अपनी गलती छुपाने के लिए एक साल पहले वाले वीडियो को सामने लाने की कोशिश कर रहे हैं  | सबसे पहले दिग्विजय सिंह को माफी मांगनी चाहिए  | और ये डर्टी पॉलिटिक्स बंद  होनी चाहिए |  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का  एडिट वीडियो  अपने ट्विटर अकाउंट में पोस्ट करने के बाद  | विवादों में आये पूर्व मुख्यम्नत्री दिग्विजय सिंह ने अब कांग्रेस के  पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के ऊपर बने एडिटिंग वीडियो पर एफआईआर दर्ज कराने की बात कही |  जिसको लेकर गृह और स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने चुटकी  लेते हुए कहा की  मै स्वास्थ्य मंत्री हूँ तो मुझे एक ही बात याद आती है की  | बीमारी से लड़ना है बीमार से नहीं  | उन्होंने दिग्विजय पर निशाना साधते हुए कहा की अगर कोई ऐसा वीडियो आया था तब इन लोगों ने एफआईआर क्यों नहीं कराई | दिग्विजय सिंह की गलती पकड़ में आ गई तो |  अब इतने दिनों बाद उस विषय को निकाल रहे हैं |  दिग्विजय अपनी गलती छुपाने के लिए यह सब कर रहें हैं |  नरोत्तम ने कहा की यह डर्टी पॉलिटिक्स है इसे बंद होना चाहिए  | और दिग्विजय सिंह को माफी मांगनी चाहिए |  गौरतलब है की दिग्विजय सिंह ने शराब को लेकर शिवराज के जनवरी में  दिए बयान के हिस्सों को गलत तरीके से पेश किया था |  और उसे अपने ट्विटर अकाउंट में डाला  था | और जब विवाद बढ़ा तो उन्होने यह वीडियो हटा लिया था  | जिसके बाद भाजपा ने उनके खिलाफ क्राइम ब्रांच में एफआईआर दर्ज कराई है |  अब यह विवाद दिग्विजय सिंह के गले की हड्डी बनता जा रहा है |  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 June 2020

Jyotiraditya Scindia

 माधवी राजे सिंधिया का अभी अस्पताल में   भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त होकर वापस घर लौट आए हैं  | वे अभी दिल्ली में ही अपने आवास पर हैं  | सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा है कि देश और प्रदेश के लोकप्रिय नेता, हमारे अनुज ज्योतिरादित्य सिंधिया पूरी तरह स्वस्थ हो कर घर लौटे है, ये अत्यंत आनंद और प्रसन्नता का विषय है  | उनकी माताजी, राजमाता ग्वालियर के स्वास्थ्य में शीघ्र सुधार हो ऐसी ईश्वर से करबद्ध प्रार्थना है |  ज्योतिरादित्य सिंधिया को बुखार, खांसी और गले की खराश होने के कारण 9 जून को दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था | इसके बाद जांच में ज्योतिरादित्य और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी | जिसके बाद से ही दोनों का इलाज चल रहा था  | इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों की जांच की गई, जिसमें रिपोर्ट निगेटिव आई थी  | माधवी राजे सिंधिया को शुरुआत में सांस लेने में थोड़ी तकलीफ थी, लेकिन अब उनका स्वास्थ बेहतर है  | भाजपा की ओर से राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल से दिल्ली चले गए थे  |  इसके बाद वे लॉकडाउन के दौरान दिल्ली में ही थे  | अब सिंधिया समर्थकों को उम्मीद है कि कुछ दिन घर पर आराम करने के बाद वे वापस प्रदेश लौटेंगे और  विधानसभा उपचुनाव की तैयारियां शुरू करेंगे | सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा है कि देश और प्रदेश के लोकप्रिय नेता, हमारे अनुज ज्योतिरादित्य सिंधिया पूरी तरह स्वस्थ हो कर घर लौटे है, ये अत्यंत आनंद और प्रसन्नता का विषय है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 June 2020

 Death of innocent

पुरानी रंजिश के चलते  पड़ोसी ने की थी हत्या   छतरपुर में एक मासूम की कुएं में गिरकर मौत का  पुलिस ने खुलासा कर दिया  | पुलिस ने बताया की मासूम कुएं में गिरा नहीं था  | बल्कि उसी के पड़ोसी ने पुरानी रंजिश के चलते  मासूम की  हत्या कर कुए में फेंक दिया था | पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है |  छतरपुर के बमीठा थाने मे मासूम   के क़त्ल  का  पुलिस ने  खुलासा करते हुए  बताया  की मासूम खेलते समय कुएं में नहीं  गिरा था  | बल्कि उसके पड़ोसी ने ही उसकी गला घोटकर  हत्या की | और  फिर कुँए में फेक दिया था | पुलिस ने इस अंधी हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी वीरेंद्र यादव को  गिरफ्तार कर लिया   | गौरतलब है कुछ  दिन पूर्व व्यापारी ओम प्रकाश गुप्ता का  डेढ़ साल का मासूम बिराज शाम को अचानक घर के बाहर से गायब हो गया था  | बाद मे दूसरे दिन बिराज का शव कुँए  मे पड़ा  मिला  | पुलिस ने जब मामले की तहकीकात शुरू की तो पता चला कि घटना के दिन बमीठा मे आधे घंटे बिजली चली गई थी  | इसी का लाभ उठाते हुये वीरेन्द्र यादव ने मासूम के परिवार से पुरानी रंजिश के चलते उसकी  हत्या की थी |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 June 2020

 Legislator absurd argument

कोरोना संक्रमण के आंकड़ो की नही है जानकरी   इछावर से बीजेपी के विधायक और पूर्व राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने  |  कोरोना मरीजों के आंकड़े को लेकर बेतुका बयान देते हुए  कहा की  ...  पचासी से नब्बे करोड़ लोग कोरोना से पीड़ित हैं | विधायक  वर्मा  मंच से कोरोना को लेकर भ्रम फैलाते नजर आये  |  सीहोर में भाजपा के पूर्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कोरोना के आंकड़े को लेकर ग्रमीणो को अजीब और गरीब दलील दी | इछावर विधायक करण सिंह ने बेतुका बयान देते हुए  कहा की  85 से 90 करोड़ लोग कोरोना से पीड़ित |  यह महामारी चीन से आई है |  पूर्व मंत्री के इस बयान से साफ़ पता चल रहा है की  उन्हें कोरोना मरीजों की संख्या का बिलकुल भी अंदाजा नहीं है  |  उनके पास कोरोना के मरीजों की जानकारी ही नहीं है  | कोरोना के इस संकट काल में जहाँ सभी जनप्रतिनिधियों की जवाबदारी है की वो जनता को सही सलाह और जानकारी दे |  लेकिन जब जनप्रतिनधि के पास ही सही जानकारी नहीं तो वे जनता को क्या सलाह देंगे |  बहरहाल ये तो वे ही बता पाएंगे की ये 90 करोड़ का आंकड़ा उनको कहाँ से प्राप्त हुआ | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  16 June 2020

 Shivraj Singh Chauhan

मुख्यमंत्री ने किये करुणाधाम में दर्शन   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लॉकडाउन के बाद मंदिर खुलते ही माँ लक्ष्मी के दरबार में  करुणा धाम मंदिर पहुंचे और प्रदेश की सम्पन्नता के लिए देवी की आराधना की  |  84 दिनों के बाद आज भोपाल में मंदिर  खुले  |  मंदिर खुलते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह नेहरू नगर में करुणाधाम मंदिर पहुंचे और माँ लक्ष्मी की आराधना की  |  मुख्यमंत्री   शिवराज सिंह  ने  आश्रम में पहुंचकर  माता रानी और गणपति भगवान से प्रार्थना की कि नागरिकों की इस विपदा से रक्षा करें और प्रदेश को सम्पन्नता दें  | इस अवसर पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अन्य श्रद्धालुओं ने भी आश्रम में  प्रार्थना की  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  16 June 2020

  Shivraj Singh Chauhan

 EX CM दिग्विजय सिंह के खिलाफ एफआईआर  शिवराज के वीडियो में छेड़छाड़ करने का मामला     मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के वीडियो को एडिट कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री  | कांग्रेस नेता  दिग्विजय सिंह के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज कर लिया है |  ये सब अब दिग्विजय सिंह की मुश्किलें बढ़ा सकता है  | दिग्विजय सिंह की इस हरकत के बाद बीजेपी ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है |  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का एक पुराना वीडियो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में क्राइम ब्रांच ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है | भाजपा नेताओं की शिकायत पर  क्राइम ब्रांच ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है |  शिकायत में बताया गया कि रविवार दोपहर 01ः50 बजे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने अधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर एक वीडियो डाला है | इस वीडियो में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह कह रहे हैं कि दारू इतनी फैला दो कि पीयें और पड़े रहें |  शिकायत में जिक्र किया गया है कि यह वीडियो 12 जनवरी 2020 को शिवराजसिंह के अधिकृत ट्वीटर अकाउंट पर डाला गया था |  2 मिनट 19 सेकेंड के इस वीडियो में छेड़छाड़ कर 9 सेकेंड का वीडियो तैयार किया गया है |  जिसे दिग्विजयसिंह ने अपने ट्वीटर पर डाला है |  पहले ये एडिट वीडियो देखिये |  एएसपी क्राइम ब्रांच निश्चल झारिया ने बताया कि रविवार रात को पूर्व मंत्री व विधायक विश्वास सारंग, पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता,विधायक कृष्णा गौर,रामेश्वर शर्मा ,लोकेन्द्र पाराशर  ने लिखित शिकायत की  |  साक्ष्य के तौर पर वीडियो की कॉपी पेन ड्राइव में पेश की | शिकायत में बताया गया कि कमलनाथ सरकार की आबकारी नीति में गांव-गांव में शराब दुकान खोलने की रूपरेखा बनाई जा रही थी |  इस पर 12 जनवरी को किसी पत्रकार ने शिवराजसिंह चौहान से प्रतिक्रिया ली थी  | उसमें शिवराजसिंह ने साक्षात्कार के दौरान तत्कालीन सरकार की आबकारी नीति के विरोध में समाज हित पर अपनी टिप्पणी की थी  | साक्षात्कार का यह 2 मिनट 19 सेकेंड का वीडियो उसी दिन शिवराजसिंह के अधिकृत ट्वीटर अकाउंट पर डाला गया था |  उसी वीडियो में कांटछांट कर 9 सेकेंड का वीडियो तैयार किया गया है | उसे रविवार दोपहर 01ः50 बजे पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने अधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर डाला है |  क्राइम ब्राँच के एएसपी झारिया ने बताया कि इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई | उधर सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के पुराने वीडियो में कांटछांट कर सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ इसी मामले में सोशल मीडिया मॉनीटरिंग सेल ने अविनाश कड़वे नाम के व्यक्ति व अन्य के खिलाफ  भी केस दर्ज किया है  | इन पर आरोप है कि इन्होंने दिग्विजिय सिंह का उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था |  इस मामले पर दिग्विजय सिंह साफ़ साफ़ कुछ भी नहीं कह पाए क्योंकि चूक उनकी तरफ से हुई है  इस पर भी वे राजनैतिक बयानबाजी करते दिखे |  ये मामला आपराधिक होने के साथ राजनैतिक भी हो गया है | पहली नजर में दिग्विजय सिंह की गलती इसमें साफ़ नजर आती है  ऐसे में आने वाले समय में दिग्विजय सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं |  कई जगहों पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ प्रदर्शन भी किया | |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  16 June 2020

 Janardhan Mishra

महिलाओं बच्चियों को शराब का आदि बताया     भाजपा सांसद  जनार्दन मिश्रा का एक विवादस्पद   बयान  सामने आया है | उनका कहना है  कि महिलाएं तथा 16 साल की बच्चियां  शराब और कोरेक्स का सेवन कर रही है हैं | पिछले 70 साल में लोगों का डीएनए बदल गया है  |  रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्र के  एक बार फिर बिगड़े बोल सामने आए  | भाजपा सांसद ने महिलाओं और बच्चियों को शराब और कोरेक्स जैसे नशीले पदार्थ का आदि बताया  | वहीं सांसद ने कहा  कि देश की आजादी के बाद  कांग्रेस के 70 वर्ष के शासन ने लोगों का डीएनए बदल डाला| जिसके बाद सांसद के  आसपास बैठे लोग भी खुद को असहज महसूस करने लगे | सांसद मिश्रा यहीं नहीं रुके  उन्होंने कहा  लोगों का खून गलत हो चुका है | जिसे फिर से बदलने की आवश्यकता है .|  दरअसल केंद्र सरकार की 1 वर्ष की उपलब्धि गिनाने को लेकर भाजपा सांसद ने पत्रकार वार्ता आयोजित की इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किए गए कार्यों का बखान किया तथा कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा |  और तभी   विवादित बयान दे दिया |  सांसद के  इस विवादित बयान को लेकर के महिला कांग्रेस ने  भगवान भोलेनाथ के मंदिर के सामने थाली बजाकर इसका विरोध किया  | और भगवान भोलेनाथ से  सांसद को सद्बुद्धि देने की प्राथर्ना की |  दूसरी तरफ युवा कांग्रेस ने  चिरहुला मंदिर  में हवन कर सांसद को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  16 June 2020

 Jeetu Patwari

कोरोना को संभाले या नेताओं को मनाएं बीजेपी ने लगाईं भीड़ तो कांग्रेसी पूर्व मंत्री धरने पर   लोकतंत्र में विरोध हर नागरिक का अधिकार है  | लेकिन  सियासत के आगे प्रशासन ने घुटने टेक दिए  हैं   | मामला इंदौर का है  जहाँ धरना ख़त्म करने के लिए पूर्व उच्च शिक्षा  मंत्री जीतू पटवारी को प्रशासनिक अधिकारीयों ने  घुटने के बल खड़े होकर  , हाथ जोड़कर मनाने की कोशिश  की  | लेकिन जीतू पटवारी टस से मस नहीं हुए  | और अधिकारी को वापस जाना पड़ा  |  एक तरफ इंदौर पूरी तरह कोरोना की चपेट में है  | तो  दूसरी ओर आरोप प्रत्यारोप  को लेकर  सियासत चरम पर है   | इस राजनीतिक सियासत के बीच कोई मजबूर है तो वो है प्रशासन |   प्रशासन की जिम्मेदारी है की वो कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को रोके  |  वहीं नेताओं को भी संभालने की जिमेदारी  प्रशासन को ही दी गई  है  | फिर चाहे प्रशासन घुटने टेके या हाथ जोड़े | मामला इंदौर  का है  | जहाँ कोरोना पर राजनीती हावी हो रही है | पूर्व मंत्री जीतू पटवारी और उनके साथी बीजेपी के विरोध में  देवी अहिलायाबाई  होल्कर की प्रतिमा के नीचे बैठकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे | प्रशासन के अधिकारी उनको मानाने के लिए   घुटनो के बल बैठे और हाथ जोड़े नजर आये  | बहोत देर मिन्नत  के बाद जब जीतू पटवारी नही माने तो अधिकारीयों को वापस जाना पड़ा |  इस दौरान जीतू पटवारी अपने तर्क देते नजर आये  | अब सवाल यह की प्रशासन कोरोना को लेकर सावधानी बरते या नेताओ को मानाने में अपना समय  खराब करे |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 June 2020

Lightning death

डायल 100 108 के समय पर नहीं पहुँचाने का आरोप   सिंगरौली में आकाशीय बिजली गिरने से एक किशोर की मौत हो गई  | वहीं दो लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं  | इस मामले में डायल हंड्रेड और 108 की लापरवाही भी सामने आयी | घटना के बाद ये दोनों काफी देर बाद पहुंची  |  सिंगरौली के  सरई मे  तेज हवा एवं बारिश के चलते आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया  है  | इसी बीच  आकाशीय  बिजली के चपेट में आने से रेखा जायसवाल  की मौके पर ही मृत्यु हो गई  | और अन्य दो  श्यामवती जायसवाल , राकेश जायसवाल बुरी  तरह से घायल हो गए  | जिनको  उपचार के लिए  सरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है  | पीड़ित के परिजनों ने डायल हंड्रेड और 108 के समय पर नहीं पहुँचाने का भी आरोप लगाया  हैं |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 June 2020

  Memorandum assigned

पूर्व की  कमलनाथ सरकार को गिराना अलोकतांत्रिक     मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  के  कमलनाथ सरकार  गिराए जाने में केंद्र की भूमिका के ऑडिओ वायरल होने के बाद कोंग्रेसियों ने विरोध दर्ज कराया है  | टीकमगढ में कांग्रेस पार्टी ने कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और कहा की   इस तरह चुनी हुई सरकार गिराना अलोकतांत्रिक है  |   टीकमगढ में  पूर्व मंत्री यादवेंद्र सिंह के नेतृत्व मैं कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा  |  ज्ञापन में कांग्रेस ने  मुख्यम्नत्री शिवराज सिंह के ऑडियो और वीडियो का जिक्र करते हुए कहा है की  | कांग्रेस का कहना है की  केंद्रीय नेतृत्व के इशारे पर मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार को गिराए गया है  | इस प्रकार से अगर सरकार गिराई  जाएंगी तो देश का लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा  | और देश में तानाशाह शासन की वापसी हो जाएगी  | वायरल वीडियो में शिवराज के साथ कई अन्य बीजेपी विधायक मौजूद है  | उन्होंने कहा की मुयख्यमंत्री ये कहते हुए दिख रहे हैं की   ज्योतिरादित्य सिंधिया और तुलसी सिलावट साथ नहीं देते तो क्या सरकार गिर सकती थी |  कांग्रेस का कहना है की  इसके लिए बड़ी मात्रा में विधायकों की खरीद-फरोख्त की गई है  |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 June 2020

 Imrati Devi

इमरती देवी ने की अब आंख फोड़ने की बात   पूर्व मंत्री इमरती देवी का कथित ऑडियो वायरल हुआ है जिसमें वे एक शख्स से आँख फोड़ने की बात कह रही हैं  | इस ऑडियो में इमरती देवी कह रही हैं  अब न बिजली लगेगी न बोरिंग होगी, जाओ विरोध करो |  ऑडियो के वायरल होने के बाद इमरती देवी ने इसे फर्जी बताया है |  पूर्व मंत्री इमरतीदेवी की धमकी भरी बातचीत का कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है  | डबरा के गांव में एक कार्यकर्ता ने   पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री इमरतीदेवी सुमन से गांव में बिजली की सुविधा उपलब्ध कराने और बोरिंग करवाने की गुहार लगाई तो जवाब अपेक्षा के विपरीत मिला | जिसमें पूर्व मंत्री से कार्यकर्ता ये कहते सुनाई दे रहे हैं कि आप हमारी नेता हैं, गांव में न तो बिजली आई है और न ही बोरिंग हुआ है | हम परेशान हैं | जवाब में पूर्व मंत्री की आवाज सुनाई दे रही है कि अब न तो गांव में बिजली लगेगी और न ही बोरिंग करवाई जाएगी |  का कह रहे थे  | मुन्ना लाला की हालत देखी |  इमरती देवी को जानते हो |  तेरी आँखें फुड़वा देंगे  | जाओ विरोध  करो, हमाओ  | और हवा खराब कर दो |  न बोरिंग लगेगी न लाइट लगेगी |  बातचीत का यह ऑडियो इमरतीदेवी सुमन और कांग्रेस कार्यकर्ता पठा निवासी धर्मेंद्र बघेल का बताया गया है | ऑडियो को लेकर इमरतीदेवी का कहना है कि उनकी किसी कार्यकर्ता से ऐसी कोई बात नहीं हुई है, जो भी ऑडियो वायरल हो रहा है, वह फर्जी है  | वे तो भोपाल में हैं |  हालांकि कार्यकर्ता धर्मेंद्र बघेल का कहना है कि उसने सुबह इमरतीदेवी से बात की थी और बिजली व बोरिंग कराने की बात कही, तो उन्होंने समस्या तो नहीं सुनी बल्कि खरी-खोटी सुना दी | धमकी भी दे रही हैं|  गौरतलब है कि अगर यह ऑडियो पूर्व मंत्री इमरती देवी का हुआ, तो इसका असर आगामी उपचुनाव पर पड़ सकता है  | डबरा विधानसभा सीट पर इमरतीदेवी भाजपा के टिकट की प्रमुख दावेदार मानी जा रही हैं |  विधानसभा क्षेत्र के चुनाव में बघेल समाज का अहम रोल है |  पिछले विधानसभा चुनाव में बघेल समाज ने इमरतीदेवी के पक्ष में एकतरफा मतदान किया था |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 June 2020

 Fake note

50 हजार नगदी के साथ 3 गिरफ्तार   सतना पुलिस ने जाली नोट छापने  वाले गिरोह  का पर्दाफाश   किया है |  मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नकली नोट छापने वाले तीन युवकों के साथ बड़ी मात्रा में नोट छापने का सामान  और नगदी जब्त की है  |   सतना पुलिस ने  नकली नोट छापने वाले गिरोह  पर बड़ी कार्यवाई करते हुए  |  50 हजार के नकली  नोट सहित नोट छपने का सामान जब्त किया | पुलिस को  मुखबिर से   सूचना  मिली थी कि  | राजेंद्र नगर में  शारदा हास्पिटल के पास आशीष श्रीवास्तव  नामक युवक  अपने घर मे नकली नोट छाप रहा है |  जिसके बाद पुलिस ने वहां दबिश देकर तीन लोगों को रंगे  हाथों गिरफ्तार किया | पुलिस ने  आरोपियों के पास से नकली नोट सहित डेढ़ लाख का सामान बरामद किया है |  बताया जा रहा है की  लॉक डाउन के दौरान नकली नोट छापकर इसे बाजारों तक पहुंचाया जा रहा था | पुलिस अधीक्षक ने पुलिस के इस कार्य की सराहना करते हुए इनाम की घोषणा की है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 June 2020

 Shivraj Singh Chauhan

भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के केंद्र के कहने पर सरकार गिराने के बायान के बाद  राजनैतिक माहौल गर्म है | इस मसले पर भोपाल में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया और और शिवराज सिंह के ऑडियो और वीडियो की फोरेंसिक जांच की मांग की |  बीजेपी सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने रोशनपुरा पर प्रदर्शन किया |  पूर्व  मंत्री पीसी शर्मा और भोपाल कांग्रेस अध्यक्ष   कैलाश मिश्रा ने  कथित ऑडियो और वीडियो की फॉरेंसिक जांच की मांग की  |  इस मौके पर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी भेजा गया है |  जिसमे कहा गया है कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के कहने पर मध्य प्रदेश की कांग्रेस  सरकार को गिराया गया | अपने ऑडियो ,वीडियो में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कह रहे हैं कि सरकार गिराने के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया और तुलसीराम सिलावट अगर  साथ नहीं देते तो सरकार क्या गिर सकती थी | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 June 2020

 Narottam Mishra

रोजगार संवर्धन के लिए हुआ विचार-विमर्श   गृह, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा  आज उद्योग जगत से जुड़े लोगों के साथ विचार विमर्श किया|  मिश्रा ने कहा कि कोविड-19 के बाद उत्पन्न हालातों में अधिकतम लोगों को  रोजगार उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है | इसके लिए हर स्तर पर प्रयास जारी हैं | . मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के कहने पर उद्योगपतियों के साथ विमर्श किया | इस दौरान डॉ नरोत्तम मिश्रा ने उद्योगपतियों से उनकी समस्याएं जानीं और लोगों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार  देने का आग्रह किया | मंत्री डॉ. मिश्रा के आव्हान पर उपस्थित सभी उद्योगपतियों ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार दिये जाने पर सहमति दी | डॉ. मिश्रा ने कहा कि अधिकतम जरूरतमंदों को रोजगार की उपलब्धता सुनिश्चित करने को दृष्टिगत रखते हुए उद्योगपतियों से चर्चा की है | ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार उपलब्ध हो, इस पर सभी  उद्योगपतियों ने सहमति देते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अधिकतम लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे |  उद्योगपतियों ने कहा कि  रोजगार सर्जन के नए कार्य भी प्रारंभ करेंगे ताकि और अधिक लोगों को कार्य मिल सके | बैठक में सुनील बंसल, राजीव अग्रवाल,  मनोज मोदी,  अमरजीत सिंह,  एन. एल. गुर्जर,  अनिरुद्ध चौहान,  डॉ. राहुल खरे,  बीएस यादव, डॉ. उमेश शारदा,  सुरेंद्र मित्तल और   प्रदीप मित्तल मौजूद रहे |  इसके बाद मिश्रा ने GST काउन्सिल की बैठक में भी भाग लिया  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 June 2020

 Collector suggestion

शिकायतों का तत्काल निरकरण होगा   सिंगरौली के नए कलेक्टर राजीव रंजन मीणा ने कहा कि जिले में अधूरे  पड़े निर्माण कार्य जल्द पूरे होंगे | प्रशासन को जो भी शिकायतें मिलेंगी उन ,शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता  से किया जाएगा  |  उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता कोविड-19 है इससे भी सबको सतर्क रहने की आवश्यकता है   कलेक्टर राजीव रंजन मीणा  ने कलेक्ट्रेट सभागार में  मीडिया से कहा कि उनकी पहली प्रथमिकता कोरोना संक्रमण से मुकाबला करना है |  जिले में अधूरे पड़े निर्माण कार्यों को भी शीघ्र पूरा किया जाएगा |  उन्होंने कहा कि जिले में प्रदूषण एवं विस्थापन  | बेरोजगारी जैसे मसलों को हल करने के लिए गंभीर  प्रयास करेंगे |  उन्होंने कहा  लोगों कि समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से किया जाएगा  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 June 2020

 Village inspection

जांच में पाई गई कई अनियमितताएं   रीवा  के गांवों में सरपंच  और सचिव तमाम किस्म की गड़बड़ियां कर रहे हैं | जिला पंचायत की टीम ने एक  गांव का निरीक्षण किया तो  इस दौरान  काफी गड़बड़ी पाई गई | ऐसे लोगों पर कार्यवाही के लिए  जांच  प्रतिवेदन जिला पंचायत कार्यालय को सौंपा गया है  |  रीवा  जिला पंचायत  को   गंगेव जनपद पंचायत  के  कैथा गांव में सरपंच और सचिव के द्वारा  भ्रष्टाचार किए जाने की शिकायत  मिलती रही है | इसके बाद जिला पंचायत कार्यालय  ने एक जांच टीम का गठन किया |  जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर कैथा गांव का निरीक्षण किया | इस दौरान सरपंच और सचिव के द्वारा प्रस्तुत किए गए तमाम कार्यों का मूल्यांकन हुआ तथा जांच टीम ने जरूरी दस्तावेज खंगाले तब मामले पर सरपंच और सचिव के द्वारा पंचायत में किए गए कई कार्यों में अनियमितता पाई गई |  जिसकी रिपोर्ट जांच टीम ने जिला पंचायत कार्यालय को सौंप दी है | दरअसल जांच टीम ने गांव में  ग्राम पंचायत में बनाए गए पंचायत भवन का अवलोकन किया | इस दौरान पुलिया निर्माण  | खेत तालाब योजना जैसे अन्य कई कार्यों की जांच की |   जिसमें सरपंच व सचिव दोषी पाए गए | हालांकि जांच दल के द्वारा सौपे गए प्रतिवेदन के बाद जिला पंचायत कार्यालय से सरपंच और सचिव के खिलाफ अभी तक किसी प्रकार कार्यवाही का आदेश नहीं  हुआ है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 June 2020

  Beating

पुलिस में मामला नहीं हुआ दर्ज   ग्वालियर हाई कोर्ट के मुख्य गेट  पर एक  महिला मुवक्किल और वकील के बीच  छीना झपटी हो गई | महिला का आरोप है कि उनका वकील नकल के एवज में पैसे मांग रहा था और जब उसने थाने में इसकी शिकायत करने की कोशिश की तब उस पर दबाव बनाकर राजीनामा लिखवा लिया|  फिलहाल पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया है |  डबरा  की रहने वाली महिला रचना देवी अपने पति की जमानत के सिलसिले में हाईकोर्ट आई थी |  उसके वकील संदीप और महिला में नकल के तीन हजार रुपए लेने देने को लेकर विवाद हो गया  | महिला का कहना था कि उसके पास पैसे नहीं थे जबकि कोर्ट ने दस हजार रुपए जमा कराने की शर्त पर उसके पति राहुल को जमानत दी थी | महिला मुवक्किल के प्रति राहुल पर लूट का आरोप है और वह इन दिनो डबरा जेल में बंद है  | महिला का आरोप है कि वकील संदीप ने उसके साथ मारपीट की है और जबरन पैसे मांगे  | नकल सेक्शन में पैसे देने के नाम पर उससे यह मांग की जा रही थी |  |  उसका यह भी कहना है कि वकील ने उसे कोई फीस का दस्तावेज भी नहीं दिखाया |  दोनों पक्ष विश्वविद्यालय पुलिस थाने पहुंचे लेकिन अधिवक्ता के समर्थन में अन्य वकील भी आ गए और महिला पर दबाव बनाया कि वह शिकायत नहीं करे |  बाद में दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 June 2020

 Shivraj Singh Chauhan

पापियों का विनाश तो पुण्य का काम है शिवराज के वीडियो पर सियासी घमासान   केंद्रीय नेतृत्व के इशारे पर कमलनाथ सरकार गिराने के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बयान पर  हंगामा मचा हुआ है  | इस बीच  सीएम शिवराज सिंह चौहान ने  ट्विट कर कहा है कि 'पापियों का विनाश तो पुण्य का काम है  |  हमारा धर्म तो यही कहता है |  इसके बाद कांग्रेस ने कहा कि भाजपा ने सोची समझी साजिश के तहत कमलनाथ सरकार को गिराया है  |  पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का बयान और उसके बाद उनका ट्वीट कांग्रेस के जले पर नामक छिड़कने जैसा है | शिवराज सिंह के इस ट्विट को लेकर कई तरह के मायने निकाले जा रहे हैं  |   गौरतलब है कि एक ऑडियो और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको लेकर कहा जा रहा है कि इसमें सीएम शिवराज ने खुद स्वीकार किया है कि कांग्रेस की कमल नाथ सरकार को गिराने के लिए उन्हें केंद्र से निर्देश मिले थे  | कांग्रेस इसको लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान और भाजपा पर निशाना साध रही है |  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इंदौर यात्रा के दौरान के भाषण का ऑडियो और वीडियो वायरल होने के बाद  कांग्रेस ने आरोप लगाया कि शिवराज सिंह ने केंद्रीय नेतृृत्व के निर्देश पर सरकार गिराने की बात कही है  | कांग्रेस इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की शरण लेगी  |   पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने आरोप लगाया कि भाजपा ने साजिश रच कांग्रेस की बहुमत की सरकार गिराई है  | प्रदेश के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ,सज्जन वर्मा और अजय सिंह राहुल ने  कहा कि कांग्रेस सरकार को सोची-समझी साजिश के तहत गिराया गया है  |  यह राजफाश खुद मुख्यमंत्री ने सांवेर के कार्यकताओं की बैठक में किया | जब देश को कोरोना से लड़ने की जरूरत थी, तब भाजपा के लोग मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिराने की साजिश में लगे थे  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  12 June 2020

  Jyotiraditya Scindia

भाजपा ने कहा सिंधिया सम्मानीय नेता ये चूक है   केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और सांसद विवेक नारायण शेजवलकर के जन्मदिन  के मौके पर  भाजपा में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्या सिंधिया का फोटो नहीं लगाए जाने को लेकर अब सियासत शुरू हो गई  है  |   एक तरफ कांग्रेस  ने जहाँ इसे ज्योतिरादित्य का अपमान बताया | वहीं दूसरी ओर भाजपा का कहना  है की सिंधिया बड़े नेता हैं | यह  पोस्टर बनवाने वालों  वालों की त्रुटि  है  |   कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से कांग्रेस के नेता काफी नाराज चल रहें हैं  | और वे सिंधिया पर जुबानी  हमला करने से नहीं चूकते |  ताजा मामला केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और सांसद विवेक नारायण शेजवलकर के जन्मदिन का है  |  इस मौके पर भाजपा के बड़े नेताओं के फोटो पोस्टर में  लगाए गए हैं  |  लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया का फोटो गायब  है |  इस पर कांग्रेस नेता  बालेंद्र शुक्ला ने चुटकी लेते हुए कहा की  | ये पोस्टर भाजपा द्वारा लगाए गए हैं | और उसमे सिंधिया का फोटो नहीं लगाया गया तो आम जनता क्या समझे|  वहीं दूसरी ओर भाजपा के  जिला अध्यक्ष कमल मखीजानी  का कहना है की सिंधिया भाजपा के बड़े नेता हैं |  जिन्होंने पोस्टर लगाए हैं उनको नहीं पता होता कैसा होना चाहिए |  अगर उनके पास पोस्टर आता तो उसमे वे सुधार करवा देते |  पूर्व मंत्री और भाजपा में शामिल सिंधिया समर्थक प्रद्युमन सिंह तोमर ने कहा की  | ज्योतिरादित्य सिंधिया को किसी पहचान की जरूरत नही |  वे जनता की सेवा करते हैं ये छोटी बात है |  प्रदुम्न सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा की  जो लोग  ज्योतिरादित्य सिंधिया के बारे में  बोल रहे हैं |  वे पहले इन्ही सिंधिया के नाम का सिन्दूर माथे में लगाकर घूमते थे | अब वे इसे मिटाने का प्रयास कर रहे | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  12 June 2020

  Shivraj Singh Chauhan

सिलावट :डंके की चोट पर गिराई सरकार     कांग्रेस से बीजेपी में आकर मंत्री बने  तुलसी सिलावट ने सीएम शिवराज सिंह चौहान के ऑडियो और वीडियो वायरल होने  पर कहा कि कमलनाथ  सरकार 22 विधायकों ने गिराई थी वो भी डंके की चोट पर |  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के कमलनाथ सरकार गिराने वाले बयान के बाद सियासत गर्म है |  ऐसे में मीडिया के एक  सवाल पर मंत्री तुलसी सिलावट ने  कहा कि 22 विधायकों ने डंके की चोट पर सरकार गिराई है |   मंत्री सिलावट ने कहा कि जब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सड़क पर उतरने की बात कही थी, तो कमल नाथ ने कहा था उतर जाओ सड़क पर |  यह 22 विधायकों के आत्म सम्मान का सवाल था  | सिलावट ने कहा अब हम भाजपा में हैं, संगठन चुनाव में हमारी मदद कर रहा है |  सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जो कहा वो सबके सामने कहा, वो मेरे के लिए प्रचार करने के लिए सांवेर पहुंचे थे  |  उधर कांग्रेस ने भी सीएम शिवराज सिंह चौहान और भाजपा पर निशाना साध रही है  | भोपाल में प्रेस वार्ता में कांग्रेस ने  कहा कि सीएम शिवराज के जो ऑडियो और वीडियो वायरल हो रहा है, उससी हमारी बात को  प्रमाण  मिलता  है  | जो हम पहले से कहते आ रहे हैं कि एमपी में कांग्रेस की सरकार गिराने में भाजपा का हाथ है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  12 June 2020

 Collector Office Inspection

सोशल डिस्टेंसिंग मास्क लगाने की दी सलाह   सिंगरौली  के नवागत कलेक्टर  राजीव रंजन मीणा ने  कलेक्टर कार्यालय का निरीक्षण किया | इस दौरान कलेक्टर ने सभी अधिकारीयों और कर्मचारियों को मास्क का उपयोग करने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की सलाह दी |  सिंगरौली के नव नियुक्त  कलेक्टर  राजीव रंजन मीणा के  ने   कलेक्टर कार्यालय परिसर में स्थित  विभिन्न कार्यालयों का  निरीक्षण किया |  इस दौरान कलेक्टर  ने सभी  संबंधित विभागों के प्रमुखों से परिचय   प्राप्त किया |  कलेक्टर  मीणा  ने निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारी ,कर्मचारियों को मास्क का उपयोग करने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का  निर्देश दिया  | इसके साथ ही  उन्होने साफ सफाई व्यवस्था को बेहतरीन रखने  के भी निर्देश  दिए  इस मौके पर सभी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  12 June 2020

 Accident

युवक की मौत परिवार ने की मुआवजे की मांग   ग्वालियर में क्रेशर खदान पर काम करने वाले  एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई  | बताया जा रहा है की घटना के समय युवक पत्थर से भरे एक डंपर को बैक कराने के लिए खड़ा हुआ था | तभी दूसरी तरफ से बैक हो रहे डंपर ने उसको टक्कर मार दी | और  उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई  | जिससे नाराज मृतक के परिवार वालों ने प्रदर्शन कर मुआवजे की मांग की |   ग्वालियर के  बिलौआ इलाके में दर्जनों क्रेशर खदानें हैं | उन्हीं मे से एक पर धर्मेंद्र पाल नामक युवक काम करता था  | क्रेशर से पत्थर भरने के बाद धर्मेंद्र  एक डंपर को बैक करने मे मदद कर रहा था |  इसी  बीच दूसरे क्रेशर खदान से एक डंपर  बैक होता हुआ आया  | और पीछे से धर्मेंद्र को टक्कर मार दी  |  जिससे  धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई |  बताया जा रहा है मृतक की दो बेटियां हैं |  जिनमे से एक तीन साल और दूसरी  ढाई महीने की है  | ऐसे में परिवार का पालन पोषण कैसे होगा इसको लेकर  परिवार के लोग चिंतित है |  परिवार के लोगों ने घटना के बाद प्रदर्शन कर  मुआवजे  की मांग की  | प्रदर्शन की खबर लगते ही  पूर्व मंत्री इमरती देवी घटना स्थल  पहुंची  | और परिवार को मदद का भरोसा  दिलाया | पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है   | और  खदान मालिक से भी मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  12 June 2020

  Narottam Mishra

कांग्रेस नहीं जाती जनता के बीच, हार निश्चित है नरोत्तम : मेरी नहीं कोरोना योद्धाओं की हुई है तारीफ     स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन सिंह के तारीफ करने को लेकर कहा की | ये तारीफ  उन्होंने मेरी नहीं स्वास्थ्य विभाग की की  है | चुनाव बैलेट पेपर से कराने को लेकर नरोत्तम ने कहा की | ये कांग्रेस की सरकार ईवीएम मशीन से चुनाव के बाद बनी थी | जब हार जाते हैं तब ईवीएम मशीन को दोष देते हैं |  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन सिंह ने प्रदेश की  स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर  स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की तारीफ  की |  जिसको लेकर नरोत्तम मिश्रा ने हर्षवर्धन सिंह का आभार व्यक्त किया और कहा की  | यह तारीफ उनकी नहीं स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ की की गई है |  कोरोना का नियंत्रण कोरोना योद्धाओं की वजह से हो पाया है |  कांग्रेस द्वारा उपचुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग पर डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा की  ... कांग्रेस की  सरकार ईवीएम से बनी थी | वो हमेशा ईवीएम का रोना रोते रहे है |  परिणाम के बाद खामोश हो जाते है  | कांग्रेस जनता के बीच जाती है नहीं |  यह उनका हार का डर है |  कांग्रेस की हार सुनिश्चित है |  अपराधों को लेकर नरोत्तम ने चिंता जाहिर  करते हुए कहा की  अधिकरियों से इस पर उनकी बात हुई है   ...  3 महीने के लॉक डाउन के बाद अपराध बढ़ने की आशंका जताई जा रही है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 June 2020

 Hitech Farmer Satyagraha

सोशल मीडिया में अपलोड कर रहे हैं वीडियो शुरू होगा अन्नदाताओं का अन्न त्याग आंदोलन   मध्यप्रदेश में मक्का की खरीदी को लेकर  किसान  परेशान हो रहा है | आधे रेट पर फसल बेचने पर मजबूर किसानों ने अब सत्याग्रह करने  का मन बना लिया है | इस आंदोलन की शुरुवात सिवनी जिले से हो रही है | कोरोना के चलते  किसान सोशल मीडिया के माध्यम से आंदोलन का वीडियो उपलोड कर रहे हैं | मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में मक्के की बम्फर फसल होती है  | किंतु इस बार किसान अपनी फसल की लागत भी नही निकाल पा रहे है | जिसका सबसे बड़ा कारण  2019 में केंद्र सरकार द्वारा  विदेशों  से मक्के को आयात करना बताया जा रहा है | अब किसान सरकार से msp की मांग कर रहा है | सही रेट पाने के लिए किसानअब सत्याग्रह  जैसे आंदोलन की तरफ बढ़ने लगा है | जिसकी शुरुवात  सिवनी  से हो गई है |  कोरोना महामारी के चलते  सिवनी के किसानों ने सत्याग्रह के लिए एक नया हल निकाला है |  किसानो  ने सोशल  मीडिया  पर अपनी तस्वीर सत्याग्रह के बैनर के साथ साझा किया जा रहा  है | अपनी मांगों के  वीडियो और डीपी  बनाकर वे सोशल मीडिया में अपलोड कर रहे है |  किसानों का कहना है कि एक किविंटल मक्के की फसल में उन्हें 1400 से 1500 की लागत लगती है | और आज वही मक्का उन्हें  बाजार में 900 रुपये में बेचना पड़  रहा है|  किसानो का कहना है की सरकार किसानो की बात नहीं सुन रही है | अब अन्न दाताओं के लिए अन्न त्याग आंदोलन चलेगा | किसानो ने आरोप लगाया की अभी तक फसल बेचने के लिए उनको मेसेज नहीं आया | और उनके पास अब अगली फसल के बुवाई के  लिए धन की वयवस्था भी नहीं है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 June 2020

  Hospital approval

अस्पताल  के लिए 14 करोड़ का बजट जारी   कांग्रेस विधायक सोहनलाल  वाल्मीकि ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के कारण परासिया में सौ बिस्तर वाला अस्पताल बनने जा रहा है |  इस अस्पताल को कमलनाथ ने मुख्यमंत्री रहते स्वीकृति दी | बीजेपी इस मसले पर राजनीति कर रही है |  परासिया में विधायक सोहनलाल वाल्मीकि ने बीजेपी पर अस्पताल के नाम पर राजनीती करने का आरोप लगाया और कहा  गत 21 सितंबर 2018 को परासिया में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं  केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जन आशीर्वाद यात्रा में   बगैर स्वीकृति के 100 बिस्तर के अस्पताल का भूमिपूजन किया था  | लेकिन भाजपा के शासनकाल में अस्पताल के लिए कुछ नहीं हुआ |  बाद में जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं सांसद नकुल नाथ ने ना केवल कैबिनेट में 100 बिस्तर के अस्पताल की स्वीकृति दिलाई  | बल्कि 14 करोड़ की राशि अस्पताल भवन निर्माण के लिए और 1 करोड़ 77 लाख की राशि उपकरणों एवं फर्नीचर के लिए स्वीकृत की  |  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 June 2020

   Munnalal Goyal

भाजपा नेता पर हमला कांग्रेसियों  की साजिश गोयल मृतक के परिवार से मिलने पहुंचे  थे     ग्वालियर में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल ने |  उनपर हुए  हमले को कांग्रेसियों की  रची गई हत्या की साजिश बताया है  | गोयल ने हमले को लेकर कहा की कांग्रेस पार्टी ओछी राजनीति कर रही है  | उनकी जमीन खिसक गई है | उन्होंने कहा कांग्रेस ने  वोट बैंक के लिए उनपर हमला करवाया है |   ग्वालियर में  युवक पारस जौहरी की हत्या पर परिजनों से मिलने पहुंचे सिंधिया समर्थक भाजपा नेता मुन्ना लाल गोयल पर पत्थरों से जानलेवा हमला किया गया |  जिसमें वे घायल हो गए  | गोयल ने बताया कि  हत्या की सूचना के बाद वे बिना गार्ड लिए युवक के परिवार मिलने जा रहे थे |  तभी  जैसे ही सिरोल थाने के पास पहुंचे, वहां पर तीन-चार लोगों ने ईंट-पत्थर से हमला करना शुरू कर दिया |  हमला भी उन पर निशाना लगाकर किया जा रहा था |  उसी समय ड्राइवर ने तेजी से वाहन बैक किया और वहां से निकल गए | इस हमले में उनके सिर पर चोट आई है | और चार टांके भी लगें हैं | गोयल ने हमले के लिए कांग्रेस को दोषी ठहराया और कहा की |  कोंग्रेसी   बौखला गए हैं | उन्होंने कहा जिस वर्ग के लोग सिरोल इलाके में रहते हैं, वे उनके कई वर्षों से समर्थक हैं | और अब कांग्रेसियों को लग रहा है कि यह वोट बैंक उनके हाथ से निकल रहा है |   इसलिए उन्होंने हमले की साजिश रची |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 June 2020

 Masks delivery to children

बच्चों को बांटे जरूरत के सामान   भोपाल के  संत हिरदाराम नगर  में बारहवीं परीक्षा देने आए बच्चों को  कोरोना  से  लड़ाई  और पढ़ाई  में अव्वल रहने का  संकल्प दिलवाकर उनका हौसला बढ़ाया गया | परीक्षा देने आए बच्चों को मास्क, सैनिटाइजर, ग्लोब्स , पैन एंव पुष्प भेंट कर उज्वल भविष्य  के लिए शुभकामनायें भी दी गईं |  बारहवीं कक्षा  की परीक्षा  देने आए बच्चों को  बीजेपी के गुरुनानक मंडल  ने कोरोना से बचने  के लिए मास्क ,सैनिटाइजर , ग्लब्स  दिए  | इन बच्चों को  पेन एंव पुष्प भेंट कर उनके उज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं  भी दी गई  | इस अवसर पर गुरुनानक मंडल अध्यक्ष राकेश कुकरेजा ने बच्चो को   कोरोना की लड़ाई में,ओर खुद की पढ़ाई में  अव्वल रहने का संकल्प दिलवाकर  बच्चों का हौसला बढ़ाया एंव कोरोना से बचने हेतु मास्क , सैनिटाइजर एंव सोशल डिस्टनसिंग का नियमित रूप से पालन करने का आग्रह  किया |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 June 2020

 Day shot

पुलिस ने किया एकआरोपी को गिरफ्तार      बदमाहों के हौसले इतने बुलंद हैं की |  आपराधिक घटनाओं  पर अंकुश लगाना पुलिस के लिए मुश्किल होता जा रहा हैं | तीन बाइक सवार युवकों ने एक आभूषण की दुकान में घुसकर व्यापारी पर देशी कट्टे से गोली चला दी |  गोली लगने से घायल  व्यापारी का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है |  वहीं एक आरोपी को स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया हैं  |   छतरपुर में अपराधियों को पुलिस का खौफ नहीं हैं  | यहाँ बदमाश आये दिन कोई ना कोई अपराधिक घटना को बेखौफ अंजाम देते हैं |  ममला  राजनगर के बाजार स्थित सोनी मोहल्ले का है |  जहाँ  पुरानी रंजिश के चलते  तीन युवकों ने  सोने चांदी के आभूषण बनाने वाले महेन्द्र सोनी की  दुकान में घुसकर देशी कट्टे से  महेंद्र को गोली मार दी |  गोली  महेन्द्र सोनी के बायें कंधे के नीचे  लगी |  जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है |  गोली चलाकर हमलावर मोटर साइकिल से भागने लगे तो महेन्द्र के भाई राजेन्द्र ने हमलावरों को रोकने की कोशिश की जिससे हमलावरों की मोटर साइकिल गिर गई  | और उसमे से एक बदमाश पकड़ा गया  | इस दौरान राजेंद्र को भी चोटें आईं  | पुलिस ने मोटर साइकिल जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार  कर लिया है  |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  10 June 2020

Salkanpur Kapat

श्रद्धालुओं ने किये दर्शन  नियमों का किया पालन   कोरोना महामारी का ऐसा दुष्प्रभाव फैला की भक्तों को भगवन से भी दूर होना पड़ा  | ये महामारी भक्तों में ना फैले इसके लिए सरकार और मंदिर प्रबंधन ने भक्तों के आने पर रोक लगा दी थी  | जो लम्बे इन्तजार के बाद हटा दी गई हैं | अब भक्त भगवन के दर्शन लाभ प्राप्त कर सकेंगे  | लेकिन कुछ नियम बनाये गए हैं जिनका पालन भी करना पड़ेगा |  इसी क्रम में सलकनपुर देवी धाम के पट खुले सुबह 9 से शाम 5 तक खुले रहेंगे  | भक्त सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए माँ के दर्शन कर सकेंगे  |   सलकनपुर में माँ विजयासन मंदिर के कपाट  खुलने पर विदिशा बुदनी सांसद रमाकांत भार्गव ने भी दर्शन किये  | और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक रखी   | जिसमें जिला (सीहोर)कलेक्टर अजय गुप्ता ,पुलिसअधीक्षक  (सीहोर)शिसेन्द्र चौहान और पूरे  प्रशासनिक अधिकारियों मौजूद रहे |  मीटिंग में मंदिर की उचित व्यवस्था के निर्देश दिये साथ ही मंदिर में शासकीय गाइड लाइन सफलता से पालन करने को भी कहा |    आज पहले दिन श्रद्धालुओं की भी कमी देखी गई है | दर्शन व्यवस्था में मंदिर के गर्भगृह से दर्शन नही होंगे मंदिर में हाल से दर्शन की व्यवस्था की गई है  |  इसी के साथ डॉक्टरों की एक टीम भी मंदिर में मौजूद रहेगी जो सभी की जांच के बाद मंदिर में प्रवेश देगी |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  10 June 2020

 Death due to drowning in pond

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने एम्बुलेंस में ना ऑक्सीजन सिलेंडर, ना डॉक्टर     तालाब में डूबने से दो मासूम भाई बहन की मौत हो गई  | बताया जा रहा है की बहन को तालाब में डूबता देख भाई ने  बहन को बचाने के लिए तालाब में छलांग लगा दी |  लेकिन फिर भी बहन को नहीं बचा सका |  मगर भाई की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाय जाया गया |  मगर लड़के का दुर्भाग्य ही था की जिस एम्बुलेंस में उसे ले जाया जा रहा था .| उसमे न तो ऑक्सीजन में सिलेंडर की सुविधा थी ना ही डॉक्टर ही था  | और शायद इसी वजह से उसकी मौत हो गई  |  छतरपुर  के  खेराकसार मे  एक दर्दनाक हादसा सामने आया हैं जिसमे  |  दो भाई बहिन की तालाब मे डूबने से मौत हो गई | बताया जा रहा है की  गयारह साल का अमन और  नौ साल की आयुषी तालाब मे नहाने गये थे |   लेकिन जब आयुषी तालाब मे नहाते समय डूबने लगी तो  |  बहन को बचाने  अमन तालाब मे कूद गया  | लेकिन बहन  को बचा नही सका |  पास ही मौजूद  ग्रामीणों ने जब  दोनो को डूबते देखा तो उन्होंने दोनों को बचाने की कोशिश की  |  लेकिन वह सिर्फ आयुष को बचा सके और जब उसे इलाज के लिए  गौरिहार स्वास्थ्य केन्द्र ले गये तो  | अस्पताल से  डाँक्टर नदारद मिले  | आयुष को   ऐम्बुलेंस  से लवकुशनगर  लाया जा रहा था  |  तभी उसने दम तोड़ दिया  | बताया जा रहा है की एम्बुलेंस में अगर ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था होती तो शायद  उसकी जान बचाई जा सकती थी |  इस घटना ने एम पी के स्वास्थ्य विभाग की बड़े बड़े दावों की पोल  खोलकर रख दी  |  पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू की दी है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  10 June 2020

 Free mask delivery

महिला समूह गरीबों को फ्री में बांटता हैं मास्क   कोरोना के इस संकट काल में मास्क पहनना बेहद जरुरी हैं  |  महंगे मास्क खरीद कर पहन पाना गरीबों के लिए सम्वभव नहीं हो पता |  ऐसे में  रीवा में महिलाओं के एक समूह गरीबों को  निःशुल्क मास्क वितरित कर रहा है  | ये महिलाये खुद की पूंजी से मास्क बनती हैं | और  फिर इसे जरूरत मंद लोगों तक पहुंचाती है |  महिलाओं के इस कार्य की लोगों ने खूब सराहना की है |  कोरोरना महामारी के इस संकट काल में गरीब व मजदूर वर्ग दो रोटी की जुगाड़ में भटक रहे हैं ऐसे में महंगे मास्क खरीदना इनके लिए मुश्किल होता हैं | इन लोगो की जरुरत और मज़बूरी को देखते हुए कोरोना से बचाव के लिए  |  महिलाओं का  एक समूह गरीबों की मदद के लिए आगे आया है |  मुकेश पाटेकर  के नेतृत्व में चित्रगुप्त शांति क्लब की महिलाए  |  मधु लखेरा, दुर्गा लखेरा, साधना लखेरा, राखी सोनी इत्यादि महिलाओं ने मास्क बनाने की मुहिम शुरू की है |  यह महिलाएं घर में ही  लगातार मास्क बना रही हैं  | तैयार मास्क को  गरीब, जरूरतमंदों को निशुल्क वितरित कर रहीं है |  इनका कहना है कि  देश इस समय कोरोना  संकट के दौर में  है  |  ऐसे  समय में जरूरतमंद लोगों की सेवा करना ही मानवता है |  यह महिलाएं अपने क्लब के खर्चे पर मास्क बनाकर जरूरतमंद लोगों को वितरण कर रही है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  10 June 2020

 TIK TOC

आरोपी को जेल दाखिल करने गए थे  पुलिसकर्मी आरोपी में नहीं है कानून और पुलिस का खौफ   छतरपुर में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद है  | इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है  कि  | जेल में दाखिल होने से  पहले एक आर्म्स एक्ट के आरोपी ने टिकटॉक वीडियो बनाया |  और फिर दोस्तों की मदद से उसे वायरल किया |  इस दौरान वहां मौजूद  पुलिस तमाशा देखती रही  |  वीडियो देखने के बाद ऐसा लग रहा है जैसे इस आरोपी  को ना तो कानून का डर है  |  ना ही वहां मौजूद पुलिस वालों का  |  छतरपुर मे अपराधी बेखौफ हैं | अपराधियों द्वारा  लोगों मे दहशत बनाने के लिये टिक टॉक  का सहारा लिया जा रहा | ताजा मामला छतरपुर के सिविल लाईन थाने का है  |  जहां आर्म्स  एक्ट के आरोपी आकश पटेल को  पिछली छह तारीख को पुलिस ने पकडा था  | जिसे अदालत ने जेल भेज दिया था | लेकिन आरोपी को जब पुलिस हथकड़ी डालकर जेल परिसर ले गई | तभी उसने अपने दोस्तो की मदद से टिक  टॉक  वीडियो बनवाया | और उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी किया |  देखने वाली बात यह है की  जब यह बीडियो बन रहा था ,तब उसके  साथ सिविल लाईन थाने के दो सिपाही मौजूद थे |  इससे पहले भी उसने जेल के बाहर एक वीडियो  बनवाया  था |  और वायरल करवाया था  |  मामले को एसपी ने गंभीरता से लेते हुए  जांच के आदेश जारी किये हैं| और  थाने के टी आई सहित  दो पुलिस के जवानो को नोटिस जारी कर जबाब मांगा है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 June 2020

 Murder in broad daylight

 एक सब्जी व्यापारी की चाकू मारकर हत्या   छतरपुर मे सब्जी बेचने और खरीदने को लेकर दो सब्जी व्यापारियों  में विवाद हो गया | जिसके बाद दिनदहाड़े एक सब्जी व्यापारी की चाकू  मारकर हत्या कर दी गई  |  आरोपी  अभी फरार बताया जा रहा है  |  छतरपुर में  मामूली विवाद को लेकर एक व्यापारी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई  | छुरेबाजी की  इस घटना से मंडी मे हडकंप मच गया  | बताया जा रहा है की  सिविल लाईन थाना के सटई रोड़ पर  सब्जी बेचने वाले दो व्यापारी बब्लू खान और मुहम्मद शाहरुख राईन मे सब्जी खरीदने और बेचने पर विवाद हो गया |  विवाद इतना बढ़ गया की बब्लू खांन ने गुस्से में  मुहम्मद शाहरुख राईन  पर छूरे से ताबड़तोड़  वार कर दिया | जिसके बाद  घायल शाहरुख को जिला अस्पताल लाया गया  |  जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई   | घटना के बाद आरोपी बब्लू खांन फरार हो गया  | पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर  तलाश शुरू कर दी है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 June 2020

  Narottam Mishra

कई बीजेपी नेताओं के साथ की बैठक   विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गृह और स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा डैमेज कंट्रोल में जुट गए हैं  | ग्वालियर में उन्होंने कई वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की और कई रूठे और छूठे नेताओं को मनाया  | हालाँकि मिश्रा ने कहा कि पूरी बीजेपी एक है और हम उपचुनाव जीत रहे हैं  |  गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने  ग्वालियर में  बीजेपी के पूर्व मंत्रियों से मुलाकात की  | इस मुलाकात को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को मनाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है | जो किसी न किसी वजह से इन दिनों नाराज चल रहे हैं | नेता इस मुलाकात को औपचारिक बता रहे हैं  |  उन्होंने कहा कि राजनैतिक तौर पर उनकी किसी भी नेता से मुलाकात नहीं हुई है  | पारिवारिक स्तर पर मुलाकात की गई है  | रविवार को मिश्रा सबसे पहले पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा के निवास पर पहुंचे |  कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रहे हैं  | वहीं उनका नाम मुरैना की जौरा विधानसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार के रूप में प्रमुखता से लिया जा रहा है  | दोनों ही स्तर पर यह मुलाकात काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है |  मिश्रा पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा से मिलने के बाद पूर्व गृह मंत्री नारायण सिंह कुशवाह के निवास पर पहुंचे  | उन्होंने पूर्व मंत्री माया सिंह के निवास का रुख किया |  |  उसके बाद वे जयभान पवैया के निवास पर पहुंचे  | उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की |  समझा जाता है कि दशा में गृहमंत्री ने सभी नेताओं को चुनाव में पार्टी के हित में काम करने के लिए  मनाया  |  लेकिन खुले तौर पर कोई भी नेता इस बारे में बात करने के लिए तैयार नहीं है |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 June 2020

 Grasshopper crew knock

प्रशासन अलर्ट भगाने के किये जा रहे प्रयास    सिवनी के लखनादौन में टिड्डी दल के दस्तक देने के बाद प्रशासन और किसान अलर्ट हो गए हैं और इन्हें भगाने के उपाए कर रहे हैं |  ये टिड्डी दल बालाघाट की तरफ से सिवनी पहुंचा है  |  लखनादौन विकासखण्ड  के उपनगरीय क्षेत्र धूमा के आस पास की पंचायतों भौरगढी, चरगाँव मे भारी तादाद में   टिड्डी दल ने दस्तक  दे दी है  |   इस कारण इलाके के किसान परेशान हैं | टिड्डी दल  ने तेज हवाओं के साथ बालाघाट  जिले से प्रवेश  किया  | अधिकारियों ने  बताया कि टिड्डी दल के आने की पूर्व सूचना के आधार पर पहले से ही तैयारियां की जा चुकी थी  |  इसके लिए जिन किसानों के खेतों में सब्जियों फसल खेतों में र्है, उनको ध्वनि विस्तारक यंत्र रखने व टिड्डी दल के आने की सूरत में बजाने की हिदायत दी गई थी  |  भौरगढी और चरगाँव के खेतों में रविवार की रात में टिड्डी दल ने अपनी दस्तक दी   |  टिड्डी दल के सिवनी जिले से से लखनादौन की सीमा से घँसोर की सीमा में प्रवेश कर रहा है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 June 2020

 Corona patient

गाँव को कन्टेनमेंट एरिया घोषित किया गया   सिंगरौली में एक और कोरोना मरीज मिलने की पुष्टि हुई है  | बताया जा रहा है की यह युवक कुछ दिन पहले नोयडा से अपने गाँव आया था | मरीज मिलने के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है |  पूरे गाँव को के कन्टेनमेंट एरिया घोषित कर दिया गया है |  इसके साथ ही युवक के परिवार को अलग रखा जा रहा है | सिंगरौली के  पड़री गांव में कोरौना मरीज मिलने से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है  | युवक  3 जून को  नोएडा से आया था  | घटना की जानकारी होने पर  एसडीएम  और  थाना प्रभारी  गांव  पहुंचे  | और सभी गांव वालों को  एहतियात बरतने की सलाह दी  | मरीज के परिवार  को अलग रखा जा रहा है | और पूरे गाँव को कंटेमेंट एरिया घोषित कर दिया गया है | घर के आस-पास  सेनेटाइज  किया जा रहा है |  बताया  जा रहा है की  युवक के संपर्क में आने वाले चौकी के चार पुलिसवालों का भी सैंपल टेस्ट के लिए लिया गया है |  और इनको भी गेस्ट हाउस में केरेन्टाइन कर दिया गया है  | गौरतलब है की   जिले में इसके पहले भी 12 कोरोना पॉजिटिव मरीज चितरंगी तहसील में मिल चुके हैं | इनमे से कुछ ठीक होकर घर वापस जा चुके हैं |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 June 2020

 Accused arrested

आरोपी के पास मिला कट्टा और कारतूस   छतरपुर में सीएमओ की पत्नी को गोली मारकर जख्मी करने वाले आरोपी को पुलिस  ने गिरफ्तार कर लिया है |  पुलिस ने आरोपी बब्लू पटेल के पास से अवैध कट्टा और कारतूस भी जब्त किया है  |  छतरपुर के खजुराहो नगरपरिषद के सी एम ओ जाबिर खान की पत्नी को  घर में  घुसकर गोली मारने वाले आरोपी बब्लू पटेल को   पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया  |  गौरतलब है की  पिछले दिनो नगरपरिषद कमीँँ बब्लू पटेल   सी एम ओ की पत्नी तृप्ति खान को  गोली मारकर फरार हो गया था |  बाद मे घायल तृप्ति को पहले  जिला अस्पताल , उसके बाद झांसी मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया था  | जहां उनका इलाज चल रहा है |  लेकिन आरोपी ने घटना को क्यो अंजाम दिया पुलिस इसका पता अभी तक नही लगा पाई है |  पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध कट्टा और कारतूस भी जप्त किये है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 June 2020

 Rameshwar Sharma

बोरबन क्लब ने उद्यान खोलने के लिए दिया ज्ञापन   विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर संत हिरदाराम नगर  में विधायक रामेश्वर शर्मा ने पौधरोपण किया  | और  पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया |  इस अवसर पर  बोरबन क्लब के प्रतिनिधियों ने ज्ञापन देकर उद्यान आम नागरिकों के व्यायाम हेतु खोलने का आग्रह किया |  हुज़ूर विधानसभा से विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने संत हिरदाराम नगर के बोरबन उद्यान में  पौधरोपण किया  | और  पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया |  इस दौरान   रामेश्वर शर्मा ने कहा की संत नगरवासी प्रकृति की गोद मे बैठे है  | एक ओर भोपाल की शान बड़ा तालाब है  | तो दूसरी और बोरबन का हराभरा उद्यान  | जहाँ प्रतिदिन सैकड़ो लोग अपनी सेहत ठीक रखने आते है   |  इसलिए प्रकृति के संरक्षण एवं इसके संवर्धन की जिम्मेदारी बाकियों से ज्यादा है  |  शर्मा ने कहा की पौधरोपण करके हमारी जिम्मेदारी खत्म नही होती बल्कि शुरू होती है |  पौधे का ध्यान हमें  एक शिशु की तरह देना होगा  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 June 2020

Narottam Mishra

पर्यवरण दिवस पर किया गया पौधारोपण   विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर गृह और स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने  पुलिस मुख्यालय  में   शहीद कोरोना योद्धाओं की स्मृति में पौधरोपण किया  | नरोत्तम मिश्रा ने कोरोना संकटकाल में शहीद  हुए योद्धाओं के योगदान की  तारीफ की  |  गृह, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने पुलिस मुख्यालय में शहीद कोरोना योद्धाओं की स्मृति में पौधरोपण किया  |  पुलिस  मुख्यालय के  गेट नम्बर तीन के सामने कोरोना की जंग में उज्जैन में शहीद पुलिस निरीक्षक  यशवंत पाल और इंदौर में शहीद पुलिस निरीक्षक  देवेंद्र कुमार चन्द्रवंशी की स्मृति में अशोक के पौधें लगाए गए  |  नरोत्तम मिश्रा ने कोरोना महामारी के संकट में कोरोना योद्धा के रूप में वीरगति को प्राप्त हुए  | दोनों शहीदों के अतुलनीय योगदान के लिए उनके कर्तव्यों की सराहना की  | और कहा पुलिस के जांबाज कर्मचारियों ने आपदा की इस घड़ी  में जन सेवा करने का संदेश दिया  | इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक  विवेक जौहरी,विशेष महानिदेशक सशस्त्र बल  विजय यादव और अन्य आला अधिकारी उपस्थित रहें |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 June 2020

SUISIDE

एक बच्ची और महिला की मौत ,एक बच्ची गंभीर   छतरपुर के बकस्वाहा मे पति से  विवाद के चलते पत्नी ने दो बच्चियो  को जहरीला  पदार्थ  खिलाकर खुद भी जहर खा लिया  | महिला और उसकी एक बच्ची की मौत हो गई है | जबकि एक बच्ची की स्थिति गंभीर बनी हुई है |  बक्स्वाह में खुदकशी करने वाली महिला  का पति कन्हैया पटेल  काम करने गया था   उसे घर लौटने में कुछ देर  हो गई  |  घर आकर वो मोबाईल पर किसी से देर तक बात करता रहा |  इसी बात पर उसकी पत्नी से विवाद हो गया और  उसके बाद जो हुआ वो दिल दहला देने वाला था  | कन्हैया की पत्नी शिवानी ने अपनी दोनों बेटियों को जहर खिलाकर खुद भी जहर खा लिया | सब को तत्काल अस्पताल ले जाया गया  |  बड़ी बेटी नंदनी  को बकस्वाहा सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र लाया गया, जहाँ उसकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया |  ईलाज के लिए जा रही मासूम की रास्ते मे ही मौत हो गई  | जिला अस्पताल पहुँचने से पहले शिवानी ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया  |  वही दूसरी बेटी महक जिसकी उम्र 10 माह का इलाज दमोह जिला अस्पताल  में चल रहा है  | उसकी  हालत  भी नाजुक है  | पुलिस ने मर्ग कायम कर  जाँच शुरू  कर दी है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 June 2020

  MP press talk

जल्द शुरू होगा सड़क निर्माण का कार्य    मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का 1 वर्ष पूरा होने पर सीधी  सांसद  रीति पाठक ने  केंद्र की मोदी सरकार की जमकर तारीफ की और कहा की | मोदी सरकार ने कश्मीर से 370 धारा हटाने और  राम मंदिर निर्माण जैसे ऐतिहासिक कार्य किये हैं |  उन्होंने कहा कोरोना के इस संकट में मोदी सरकार ने श्रमिकों को उनके घर तक पहुंचने का कार्य किया  |  सीधी सांसद रीति पाठक ने  कहा|  मोदी सरकार ने एक वर्ष में बड़े ऐतिहासिक  फैसले किये हैं  | चाहे वह राम मंदिर निर्माण का हो या फिर  जम्मू कश्मीर से 35 a  हटाने का मामला हो  | कोरोना के संकट काल में मोदी सरकार ने लॉक डाउन में श्रमिकों के खाते में पैसे डलवाने के साथ ही  उनके घर पहुंचने की व्यवस्था की  | गाँव पहुंचे सभी श्रमिकों को मनरेगा के तहत रोजगार की व्यवस्था की जा रही है |  सीधी सिंगरौली  राष्ट्रीय राजमार्ग  निर्माण के सवाल पर सांसद रीति पाठक ने कहा कि |  सरकार  गैमन इंडिया को ब्लैक लिस्ट नहीं करना चाह रही थी | लेकिन मजबूरी में ऐसा करना पड़ा | सीधी सिंगरौली रोड के  मेंटेनेंस के लिए पैसा उपलब्ध कराया जा रहा है | जल्दी ही दूसरे टेंडर होंगे | केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री से वे  लगातार संपर्क में हैं |  सरकार का  प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द सड़क बने  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 June 2020

 Innocent Murder Revealed

पुलिस ने गिरफ़्तार कर भेजा जेल   छतरपुर में मासूम से दरिंदगी कर हत्या करने वाले पड़ोसी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया  ...बताया जा रहा है की युवक ने नशे की हालत में मासूम से दरिंदगी की और फिर सबूत छिपाने के लिए उसे कुएं में फेक दिया था  |   छतरपुर के वनगांय मे  चार साल की मासूम बच्ची के साथ रेप और हत्या के मामले  का पुलिस ने  खुलासा करते हुये बताया  कि  | मासूम से दरिदगी करने वाला उसका पडोसी युवक राजेश विश्वकर्मा था  | बताया जा रहा है की  घटना की रात छोटे भाई  और पत्नी के अवैध सम्बन्ध को लेकर  उसका पत्नी से झगड़ा हुआ था | इसके बाद वह रात में घर से चला गया  |  बाद में  जब वह लौटा तो उसने बाहर सो रही पड़ोसी की बच्ची के साथ पहले दरिंदगी की | फिर साक्ष्य छुपाने के लिए कुएं में फेक दिया  | मामले की जांच के लिए  14 सदस्यीय एस टी एफ टीम का गठन किया गया था  | और सुराग देने वाले को 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था  | आरोपी को गिरफ्तार कर मेडिकल कराया गया  | और   उसे जेल भेज दिया गया  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 June 2020

 Tarachand Bavaria

13 साल पहले मंधान डेम बनवा के भला किया   भाजपा के पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया ने मंधान डेम बनाये जाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के प्रति आभार प्रकट किया | 13 वर्ष पूर्व शिवराज सिंह ने ही इस डेम को बनाये जाने के लिए मंजूरी दी थी |  परासिया में पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया  | पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया ने   मंधान डेम बनवाने के लिए   नंगे  पैर चलकर जुन्नारदेव से  परासिया आये थे  | क्योकि पानी की समस्या बहुत गम्भीर थी  |  तब बावरिया ने  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से परासिया की जनता के लिए पीने के पानी की मांग के लिए डेम निर्माण का प्रस्ताव रखा था |  तब  डेम निर्माण का रास्ता साफ़ हुआ और 32करोड़44लाख की लागत से ये मंधान डेम बनवाया गया | मंधान डेम को बने  13 वर्ष पूरा होने पर भाजपा के पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया  ने शोसल डिस्टेंसिनग का पालन करते हुए   जनता और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  के प्रति  आभार जताया  और  ऑनलाइन  कार्यकर्ताओ को  सम्बोधित किया  |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 June 2020

 Narottam Mishra

नरोत्तम:किसानों का गीला गेहूं खरीदा जाएगा   मौसम विभाग की चेतावनी के  बावजूद प्रशासन समय रहते नहीं चेता  और  बारिश में 20 हजार मीट्रिक टन गेहूं भीग गया  | 29 हजार मीट्रिक टन गेहूं अब भी बाहर पड़ा हुआ है  | समय से परिवहन न होने के कारण यह स्थिति बनी |  गेहूं को ढंकने के लिए 35 खरीदी केंद्रों में तिरपाल की व्यवस्था नहीं की गई थी | दूसरी और सरकार के प्रवक्ता गृह और स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अगर कहीं किसानों का गेहूं भीग गया है तो उसे भी खरीदा जाएगा |  निसर्ग के चलते बारिश की चेतावनी के बाद प्रशासन ने कोई इंतजामात नहीं किये और 29 हजार मैट्रिक टन गेहूं पूरी तरह गीला हो गया  |  समय पर परिवहन न करने के लिए नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों को ट्रांसपोर्टरों पर पैनाल्टी लगाने के लिए कहा गया था  |  लेकिन अब तक कोई पैनाल्टी नहीं लग पाई और इन खरीदी केंद्रों में रखा गेहूं भीग गया  |  खरीदी केंद्रों में गेहूं न भीगे इसके लिए  भोपाल कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के महाप्रबंधक और सहकारी संस्थाओं के उपायुक्त को आदेश जारी किया था  | लेकिन प्रशासन कोई इंतजाम नहीं कर पाया  |  सबसे ज्यादा गेहूं बैरसिया में भीगा है | 10 खरीदी केंद्रों में अब भी  दो हजार से ज्यादा  ट्रॉलियों में भरा गेहूं किसान लेकर खड़े हैं  | उपार्जन केंद्र समिति प्रभारियों ने बारिश के हाई अलर्ट के बाद भी गेहूं की बोरियों को भीगने से बचाने के लिए तिरपाल नहीं ढांका |  सहकारिता   विभागीय अधिकारियों ने सोसायटी संचालकों को गेहूं को भीगने से बचाने तिरपाल तथा खरीदी के लिए वॉटरप्रूव टेंट की व्यवस्था नहीं की |  इधर मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा निसर्ग के कारण आई बारिश प्राकृतिक आपदा है,इसके  लिए उचित व्यवस्था करेंगे  | किसानों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, बारिश से गेहूं प्रभावित होता है तो भी खरीदा जाएगा दाम भी कम नहीं होंगे समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 June 2020

 Narottam Mishra

चाणक्य दिग्विजय सिंह और मैनेजमेंट गुरु फेल हुए कांग्रेस ने नहीं निभाया वादा कैसे देगी जनता वोट   स्वास्थय और गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव को लेकर कहा की इस चुनाव में कांग्रेस पूरी तरह साफ़ हो जाएगी |  उन्होंने कहा  की एक चाणक्य पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय  सिंह फेल हो गए  और एक मैनेजमेंट गुरु  निपट लिए | अब कांग्रेस में वैचारिक शून्यता को भरने प्रशांत किशोर को ला रहे हैं | प्रशांत किशोर ने पहले यूपी को निपटाया है  | अब  मध्य प्रदेश की बारी है |  नरोत्तम ने पूर्व मुख्य मंत्री कमलनाथ पर भी निशाना  साधा और कहा की कमलनाथ कभी मंत्रालय से नहीं निकले ना ही जनता के सुख दुःख में उनके बीच गए |  कैसे जनता उनको वोट दे देगी |  उपचुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस में सियासी बयानबाजी जारी है  |  गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव को लेकर कांग्रेस पर  निशाना  साधा और कहा की चाहे कोई भी आये इस चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ़ हो जायेगा | प्रशांत किशोर को लेकर नरोत्तम ने कहा की उन्होंने पहले उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को निपटाया है  | अब मध्य प्रदेश की बारी है  | नरोत्तम ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ को आड़े हाथों लेते  हुए कहा की  एक चाणक्य बनते थे वे फेल हो गए  | और एक मैनजमेंट गुरु निपट लिए  | अब कांग्रेस में वैचारिक शून्यता आ गई है | नरोत्तम ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा की  कमलनाथ कभी बल्लभ भवन  से बाहर नहीं निकले |  ये कभी किसी के सुख दुःख में नहीं दिखे | ना ही पाले में  , ना सूखे में दिखे ,    नरोत्तम ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा की इन्होने बच्चियों को स्कूटी देने की वायदा किया एक को भी नहीं दिया , बेरोजगारी भत्ता  नहीं दिया  |  कमलनाथ जब जनता के बीच गए ही नहीं तो इनको जनता वोट कैसे दे देगी | कांग्रेस के सोशल मीडिया पर चुनाव लड़ने को लेकर नरोत्तम ने कहा की कांग्रेस सोशल मीडिया में लाडे हम तो मैदान में चुनाव लड़ेंगे  | हम जनता के बीच जाएंगे सेवा करेंगे  |  ये एक भी दिन महामारी में बाहर नहीं निकले और हम एक भी दिन घर में नहीं रुके  | और जनता भाजपा को आशीर्वाद देगी |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 June 2020

 Narottam Mishra

दुकानदारों और सहयोगियों को मास्क जरूरी उपार्जित गेहूं का 90 % लिया मजदूरों को दिया काम   स्वास्थय और गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने कोरोना को लेकर कहा की  प्रदेश में  कोरोना की स्थिति सुधर रही है |  रिकवरी रेट बांसठ  प्रतिशत तक पहुँच गया है | और अब एक्टिव केसों की संख्या कम हो गई है | नरोत्तम मिश्रा  ने बताया की अब तक उपार्जित गेहूं का  नब्बे प्रतिशत परिवहन कर लिया गया है | इसके साथ ही मजदूरों को काम उपलब्ध कराया   जा रहा है |  गृह,लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कोरोना को लेकर कहा की | प्रदेश सरकार लगातार सुधार की दिशा में आगे बढ़ रही है| कोरोना से डरने की नहीं सावधान रहने की आवश्यकता है | अगर किसी को सपोर्टिंग बीमारी नहीं है तो ये सिर्फ सामान्य फ्लू की तरह है  | ठीक किया जा सकता है  | प्रदेश का  रिकवरी रेट आधे से ज्यादा हो गया है | यानी लगभग 62 प्रतिशत है |  प्रदेश में पांच हजार से ज्यादा मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं  | एक्टिव केसों की संख्या बहोत कम हो गई है  | नरोत्तम मिश्रा ने  बताया की व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के संचालन के लिए  स्वास्थ्य विभाग ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं  | सभी दुकानदारों को मास्क लगाना और सेनेटाइजर का उपयोग करना जरूरी होगा |  नरोत्तम मिश्रा ने अनाज खरीदने को लेकर कहा की  प्रदेश में अब तक 125 लाख मैट्रिक टन गेहूं उपार्जित किया गया है |  पन्द्रह लाख 57 हजार किसानों से गेहूँ उपार्जित किया गया है | किसानों के खाते में 17 हजार 706 करोड रुपए का भुगतान किया जा चुका है |  उपार्जित गेहूं का  90 प्रतिशत   परिवहन कर लिया गया है | प्रदेश की गेहूं उपार्जन की व्यवस्था पूरे देश के लिए मॉडल बनेगी |  उन्होंने बताया की  मनरेगा के अंतर्गत 24 लाख 22 हजार  310 मजदूरों को काम उपलब्ध कराया गया है  | और  पाँच लाख नए जॉब कार्ड बनाए गए हैं  | नरोत्तम मिश्रा ने  छात्रों के भविष्य को लेकर कहा की  सरकार के लिए छात्रों का हित सर्वोपरि है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 June 2020

 Migrant labor

दो बसों में खुद के खर्च पर आये मजदूर   लॉक डाउन  खुल रहा है ऐसे में भी  श्रमिकों का  पलायन जारी है  | लेकिन नेता इनकी सहायता करने के बजाय राजनीती कर रहे हैं  | पंजाब से दो बसों में करीब उन्तालीस परिवारों के लोग सिंगरौली पहुंचे  |  इन श्रमिकों ने पंजाब सरकार और स्थानीय नेताओं पर  आरोप लगाया की  किसी ने भी उनकी कोई सहायता नहीं की  | वे खुद के खर्चे पर यहाँ तक पहुंचे है |  पंजाब के लुधियाना  से दो बसों में 39 परिवारों के लोग  सिंगरौली पहुंचे | कांग्रेस और भाजपा की सरकारें अपना दावा मजबूत करने में लगी हैं की उन्होंने श्रमिकों के लिए बस और ट्रेन की सुविधा उपलब्ध कराई है  | लेकिन प्रवासी मजदूर अब भी  परेशान हो रहे हैं  | पंजाब से आये इन लोगों का कहना है की ना तो  पंजाब की सरकार ने इनकी कोई मदद की | और ना ही  स्थानीय जनप्रतिनधि और  प्रशासन ने कोई मदद की है  | उन्होंने बताया की  काम धंधा बंद हो जाने के कारण उन्हें मजबूरी में यहाँ आना पड़ा है  | सभी ने मिलकर दो लाख में  दो बसें की और यहाँ तक पहुंचे हैं |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 June 2020

  Shot down

कारण स्पष्ट नहीं आरोपी फरार   खजुराहो मे सीएमओ की पत्नी को  घर में घुसकर गोली मार दी गई |  जिनको  गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया  |  बताया जा रहा है की नगर परिषद् के सफाई कर्मी ने किसी बात से नाराज होकर इस घटना को अंजाम दिया है  | पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू  कर कर दी है |  छतरपुर  खजुराहो में जाबिर खांन की पत्नी को उन्ही के परिषद कर्मचारी ने घर मे घुसकर गोली मार दी  |  गंभीर हालत मे सी एम ओ की पत्नी को पहले जिला अस्पताल रिफर किया गया | लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हे झांसी मेडिकल काँलेज रिफर कर दिया गया है  | बताया जा रहा है की सी एम ओ की पत्नी  को नगर परिषद के सफाई कमीँ बब्लू पटेल ने घर मे घुसकर कमरे का  दरवाजा बंद कर लिया | और फिर  किसी बात को लेकर देशी कट्टे से गोली मार कर फरार हो गया |  घटना की खबर लगते ही  पुलिस मौके पर पहुंची | और   सी एम ओ की पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल  भर्ती कराया |  गौरतलब है की  सी एम ओ हाल मे खजुराहो नगर परिषद में दोबारा पदस्थ हुये थे | पुलिस ने  मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है  |  घटना की वजह अभी भी स्पष्ट नही हो पाई है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 June 2020

 Premchand Guddu

झांसी की रानी के मसले पर घेरा   कांग्रेस नेता प्रेमचंद गुड्डू ने बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधते हुए झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की हत्या के लिए सिंधिया परिवार को कटघरे में खड़ा किया और कहा अपने पूर्वजों की गलती के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया माफ़ी मांगे  |  मध्यप्रदेश में उपचनाव से पहले प्रदेश  का  राजनैतिक पारा अपने चरम पर है  | सभी कोंग्रेसी सिरे से ज्योतिरादित्य सिंधिया को घेरने में लगे हैं |  कांग्रेस नेता प्रेमचंद गुड्डू ने एक बार फिर  सिंधिया परिवार पर निशाना  साधा और उन्हें   झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की हत्या के लिए   जिम्मेदार ठहराया  |  गुड्डू ने कहा सारा देश सच जानता है  | ऐसे में ज्योतिरादित्य सिंधिया को अपने पुरखों की गलती के लिए माफ़ी मांगना चाहिए |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 June 2020

Ruckus

पुलिस से भी की सरदार ने बदमिजाजी   हाइवे पर एक सरदार ने जमकर हंगामा किया |  उसने कारों के शीशे तोड़ दिए और लोगों के साथ पुलिस से भी बदमिजाजी की  | इस सरदार की बुलेट पर सनकी सरदार लिखा था | पुलिस ने इसे पकड़ लिया है |  छतरपुर में   रीवा हाईवे पर उस समय हंगामा हो गया ,जब एक बुलेट सवार सरदार मनदीप  ने सड़क पर ही  करों  मे तोड़फोड़ शुरू कर दी और लोगो पर हमला करने लगा  |  घटना गौरगांय की है | अपनी बुलेट जिसमे सनकी सरदार लिखा था उससे  रीवा से बूंदी गांव जा रहे भोपाल निवासी  मनदीप को किसी कार सवार ने पीछे से   हाँर्न बजा दिया |  फिर क्या सरदार मनदीप  ने उस कार को छोड अपनी बुलेट को सड़क पर  खड़ा कर के   एक दूसरी कार को रोका और उसमे सवार कार सवार को उतार कर पिटाई कर दी और कार को तोडफ़ोड़ करने लगा  | मनदीप ने कार  के दरवाजे तोड़ डाले ,हट्टे कट्टे मनदीप यहां भी नही रूका और सड़क पर चल रहे लोगो को रोककर उनसे गालीगलौज करने लगा  | मनदीप की इस हरकत से सड़क पर जाम की स्थिति पैदा हो गई  | सड़क पर हंगामे की खबर ओरछा रोड़ थाना पुलिस को लगी ,तो वह  मौके प र पहुंची  | सरदार पुलिस से भी बतमीजी करने लगा |   मामला बढता देख पुलिस के एक जवान ने  मनदीप की   जमकर खबर ली और फिर पुलिस  उसे थाने ले आई   और उसके खिलाफ कार मे तोडफ़ोड़ पुलिस से बतमीजी करने और मारपीट करने का मामला दर्ज कर लिया  | एस पी का कहना है कि लाक डाऊन मे रीवा मे रहते मनदीप का मानसिक संतुलन बिगड गया जिससे उसने हंगामा किया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 June 2020

 Narottam Mishra

नरोत्तम :कांग्रेस धक्का  गाड़ी नहीं हैं इनके पास नेता   संविधान से इंडिया शब्द हटाकर सिर्फ भारत करने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में लगाई गई याचिका का मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने  समर्थन करते हुए कहा की | भारत शब्द से आत्मीयता का आभास होता है  | और इसमें बदलाव होना चाहिए  |  उपचुनाव को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने कहा की  कांग्रेस धक्का  परेड  गाड़ी है |  स्टार्ट होने के लिए किसी की मदद तो लेनी पड़ेगी  | उपचुनाव के लिए कॉंग्रेस के पास नेता नहीं हैं |  गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने संविधान से इंडिया शब्द हटाए जाने का समर्थन किया और कहा की  |  भारत हमारी जननी जन्मभूमि है  | भारत शब्द से आत्मीयता का आभास होता है  |  नरोत्तम मिश्रा  ने बताया की कोरोना को लेकर जून माह में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा |  जागरूकता अभियान में एनसीसी,एनएसएस, जन अभियान परिषद, ओर कम्युनिटी लीडर्स  शामिल रहेंगे |  उपचुनाव में  कांग्रेस द्वारा   प्रशांत किशोर की मदद को लेकर नरोत्तम ने कहा की यह धक्का  परेड  गाड़ी है |  सेल्फ स्टार्ट होने की कोशिश कर रही है | अब सेल्फ स्टार्ट होने होने के लिए किसी की मदद तो लेगी ही  | नरोत्तम मिश्रा ने कहा की उपचुनाव के लिए कांग्रेस ब्राम्हण चेहरा खोज रही है लेकिन उसके पास कोई नेता ही नहीं है | तो ब्राह्मण चेहरा कहाँ से मिलेगा | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 June 2020

 Cleanliness friend

साफ़ सफाई के साथ दवाई का छिड़काव   सिंगरौली में कोरोना महामारी के चलते नगर निगम  द्वारा सभी वार्डों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया  गया | साथ ही  सफाई का भी  विशेष ख़याल रखा जा रहा है | ताकि बीमारी को फैलने से रोका जा सके |  सिंगरौली में नगर निगम ने कोरोना से लड़ने की पूरी तैयारी कर ली है  | निगम कमिश्नर  शिवेंद्र सिंह के निर्देशों  पर सफाई मित्रों द्वारा लगातार सड़क नालियों की साफ सफाई की जा रही है  | फागमशीन  द्वारा दवाई का छिड़काव और  धुंआ किया जा रहा है | साथ ही सभी वार्डों में  ब्लीचिंग पाउडर का  छिड़काव किया जा रहा है |  नगर निगम के तीनों जोनों मोरवा ,वैढन ,नवजीवन विहार में निगम द्वारा सफाई का खयाल रखा जा रहा है |  इस दौरान  कमिश्नर शिवेंद्र सिंह ने सभी सफाई मित्रों का उत्साह वर्धन किया | और  उनके  अच्छे कार्यों  को देखते हुए उनको सम्मानित किया | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 June 2020

 Hotel operator demand

होटल संचालकों ने की  राहत पैकेज की मांग   कोरोना संक्रमण और लाक डाउन के चलते  होटल इंडस्ट्री  पर संकट   है | ग्वालियर में अचानक होटल बंद होने से कई होटल बर्बादी की कगार पर आ गए हैं | ऐसे में होटल संचालकों ने सरकार से रहत पैकेज की मांग की है |   ग्वालियर में होटल संचालकों ने सरकार से राहत पैकेज की मांग की है |  होटल संचालकों का कहना है कि इस लॉक डाउन के दौरान सरकार ने अपने भारी भरकम टैक्स, जीएसटी और बिजली बिलों में कोई कटौती नहीं की है |  और अगर सरकार ने सहायता नहीं की तो कई होटल बंद हो जायेंगे | और बहोत से लोग बेरोजगार हो जाएंगे  | एक अनुमान के मुताबिक ग्वालियर में  डेढ़ सौ से ज्यादा होटल है |  यहां हर महीने 15 से 20 करोड का कारोबार होता था  | जिसमें से आधा पैसा होटल संचालकों को सरकार को बिजली बिल जीएसटी और अपने कर्मचारियों को पगार के रूप में देना होता था |  पिछले 3 महीने से इनकम की यह प्रक्रिया एक तरह से ठप पड़ी हुई है  | लेकिन बिजली के बिल और दूसरे खर्चे निरंतर चल रहे हैं | जिससे होटल इंडस्ट्री बर्बादी के कगार पर आ चुकी है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 June 2020

Addressed to Corona warriors

मरीजों से सिम्पैथी बीमारी से सावधानी जरूरी     गृह और स्वास्थय मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कोरोना योद्धाओं को सम्बोधित करते हुए कहा की  | जिसको कोरोना हो जाता था लोग उससे दूरी बना लेते थे |   इससे मन व्यथित होता था | बीमारियां पहले भी आती थी  लेकिन इस बार पीएम मोदी ने हमें बीमारी से लड़ना सिखाया है  | नरोत्तम मिश्रा  चिरायु अस्पताल से अब तक एक हजार मरीज  ठीक होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे |   मध्य प्रदेश के गृह एवं स्वास्थय मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने चिरायु अस्पताल से  ठीक होकर जा रहे सभी मरीजों को शुभकामनायें दी  | और कहा की लोगों को कोरोना से डरने की आवश्यकता नहीं  |  इससे सावधान रहने की जरूरत है  .| कोरोना मरीजों को सिम्पैथी की जरूरत है  |  लोगों से कोरोना योद्धाओं का हौसला बढ़ाने के लिए थाली बजाने के लिए कहा गया उन्होंने थाली बजाकर थाली ही तोड़ दी  |  दिया जलने को कहा तो दीवाली मनाने लगे  | नरोत्तम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा की अगर कांग्रेस इंटेलिजेंस की रिपोर्ट पर कार्य करती तो शयद यह स्थिति नहीं आती |  उन्होंने कहा चिरायु ऑक्सीजन पद्धति पर कार्य कर रहा  है  | और ठीक हुए मरीजों को अपना अनुभव लोगों के सामने बताना चाहिए  | गांवो में पुरानी पद्धति के अनुसार गोबर से लीपा पोती की जाती है  | और पैर धोकर लोग अंदर जाते हैं जिससे बीमरी नहीं फैलती |    मिश्रा ने कहा  कोरोना असाध्य बीमारी नहीं , हम सावधानी रखकर इसे आसानी से हरा सकते हैं  | कोरोना स्वयं कोई मारक रोग नहीं है  |  यह घातक तब हो जाता है, जब मरीज किसी अन्य बीमारी से भी ग्रसित हो |  मिश्रा ने चिरायु अस्पताल के सीएमडी डॉ. अजय गोयनका और सभी मेडिकल कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि   | आज देश में ऐसा कोई अस्पताल नहीं है जहाँ इतनी अधिक संख्या में मरीजों के भर्ती होने के बाद  | एक प्रतिशत से भी कम की मृत्यु दर दर्ज की गई हो |  इस मौके पर ठीक होकर घर जा रहे  मरीजों ने भी अस्पताल कर्मचारियों का धन्यवाद किया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  2 June 2020

 Drunken ruckus

समझाने पर पुलिसवालों के साथ की अभद्रता     छिंदवाड़ा में एक शराबी ने कोरेन्टाइन सेंटर के बाहर जमकर हंगामा किया  | और पुलिसवालों  के समझाने पर शराबी ने  उनके साथ भी  अभद्र व्यवहार किया  | परासिया में कोरेन्टाइन सेंटर के बाहर एक शराबी ने नशे की हालत में जमकर हंगामा किया  |  और जब महिला आरक्षक ने उसे समझाने का प्रयास किया तो उसने महिला आरक्षक के साथ अभद्रता की  | इसकी सूचना  मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शराबी को गिरफ्तार कर लिया  और जब उसे   मोटर साइकिल से थाने ले जा रहे थे | तभी उसने कूदकर भागने का प्रयास किया  |  जिसकी वजह से  मोटरसाइकिल गिर गई  |  और पुलिस वालों को चोटें आई   जिसके बाद पुलिस वालों को  एक निजी अस्पताल में ले जाकर इलाज कराया गया  |  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  2 June 2020

 Digvijay on short stay

गोविन्द : दिग्विजय का नहीं मानते बुरा,वे सठिया गए हैं गोविन्द की सलाह दिग्विजय को आगे लाकर लड़ें चुनाव   पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए  मंत्री  गोविन्द सिंह राजपूत पर निशाना साधा और कहा की हम इनकी दादागीरी बर्दाश्त  नही करेंगे | कांग्रेस ने इनको क्या नहीं दिया | और इन्होने कांग्रेस के साथ धोखा किया है | उधर मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने इस पर पलटवार करते हुए कहा की | दिग्विजय सिंह बुजुर्ग नेता हैं |  वे साठ साल के ऊपर हो चुके हैं |  सठिया गए हैं |  उनका बुरा नहीं मानना चाहिए | बल्कि कांग्रेस को उनको आगे लाकर  उपचुनाव लड़ना चाहिए  | ताकि जनता को दिग्गी कार्यकाल की  सड़क , बिजली याद आ जाए  |  अल्प प्रवास पर सागर पहुंचे कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पूर्व कांग्रेस नेता और मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत को आड़े हाथों लेते हुए कहा की   सागर मे जो राजनीति हो रही है  | उसे हमारी पार्टी कभी बरदाश्त नहीं करेगी | और उप चुनाव मे बागियों को मुंह तोड जवाब दिया जाएगा  | हमारी पर्टी ने क्या कुछ नहीं किया गोविंद सिंह के परिवार के लिये |  गोविन्द सिंह ने उस सम्मान के बदले कांग्रेस के साथ  धोखा किया है | दिग्विजय ने कहा की जिस तरह से कांग्रेस कार्यकर्तों के साथ दादागीरी की जा रही है |  उन्हें फसाया जा रहा है  कांग्रेस पार्टी बर्दास्त नहीं करेगी  | सरकार चाहे जिसकी हो |  उधर गोविन्द सिंह राजपूत ने दिग्विजय पर पलटवार करते हुए कहा की  | दिग्विजय सिंह की उम्र 73  -74 वर्ष हो गई  है | और बुंदेलखंडी में इसे सठियाना बोलते हैं |  दिग्विजय सिंह बुजुर्ग नेता हैं उनकी बातों का बुरा नहीं मानना चाहिए | राजपूत ने कांग्रेस पार्टी को सलाह देते हुए कहा की  कांग्रेस को दिग्विजय सिंह को आगे लाकर उपचुनाव लड़ना चाहिए | इससे  जनता को  दिग्गी कार्यकाल में सडक , पानी , बिजली के कैसे हालत थे  याद आ जाएंगे  | राजपूत ने कहा की  जनता का ये ही नारा रहेगा | जब तक है दिग्गी जलती रहेगी डिब्बी |  राजपूत चुटकी लेते हुए कहा की  |  दिग्विजय सिंह कांग्रेस के बुजुर्ग और बहोत लोकप्रिय नेता है | उनको ही चुनाव में कांग्रेस पार्टी को उपयोग करना चाहिए  | ताकि जनता को उनके कार्यकाल की वापस याद आ जाये |  उपचुनाव को लेकर गोविन्द सिंह ने कहा की जनता उनके साथ है  | उनका यहाँ जनता से राजनीती का  नहीं घर का नाता है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  2 June 2020

 Fatal attack

पड़ौसी की जान लेना चाहता था पुलिसवाला गुंडों के साथ पुलिस वाले का पड़ौसी पर हमला पुलिस वाले को बचाने में लगी सीहोर की पुलिस   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के गृहजिले सीहोर से एक पुलिसवाले की गुंडागर्दी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है |  ये पुलिस वाला अपने पड़ौसी की जान का दुश्मन बना हुआ है  | इसने अपने पड़ौसी पर जानलेवा हमला किया उसके बावजूद पुलिस  | पुलिस वाले को बचाने में लगी रही | जब घटना का वीडियो वायरल हुआ तो दिखावे के लिए गुंडई पर उतारू पुलिस वाले को सस्पेंड कर दिया गया है  |  मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के अच्छे कामों को एक पुलिस वाले ने ही पलीता लगा दिया |  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के गृहजिले सीहोर में गुंडागर्दी पर उतारू इस पुलिस वाले को बचाने के लिए पूरा पुलिस महकमा सक्रीय हो गया  था | वो तो अचानक पुलिस वाले उसके परिवार वाले और उसके भाड़े के लोगों का यह वीडियो वायरल हो गया  | जिसके बाद दिखावे के लिए पुलिस को इसके खिलाफ निलंबन की कार्यवाही करना पड़ी |  ये पुलिस वाला लम्बे समय से अपने पड़ौसी को इसलिए परेशान कर रहा था कि वो अपना मकान छोड़कर भाग जाएँ | और इसकी गुंडागर्दी के चलते ऐसा हो भी गया है | वैशाली नगर में रहने वाला पुलिस आरक्षक दरियाब सिंह  ने  अपने पड़ोसि पर गुंडे बुलवा कर रॉड और बंदूक और पत्थरों से हमला किया |  इन हमलावरों को जब लगा कि  यह सब सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाएगा तो इस गुंडा पार्टी ने सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया | लेकिन इस सब के बावजूद यह घटनाक्रम रिकॉर्ड हो गया   | इस सब के बावजूद पुलिस ने पुलिस वाले की शिकायत पर पीड़ित पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया |  बाद में मामले के तूल पकड़ने पर काउंटर fir  कर गुंडागर्दी करने वाले पुलिस वाले को निलंबित कर दिया गया  | दअरसल पीड़ित ओमप्रकाश चंद्रवंशी अपनी  पत्नी  ममता और दो बच्चों के साथ वैशाली नगर में  इस पुलिस वाले के घर के सामने रहता है |  वह देवास में SBI बैंक में  नौकरी  करता है | पिछले एक वर्ष से पुलिस वाला लगातार इनसे झगड़ रहा है  |  इसकी शिकायत भी पूर्व में की गई लेकिन पुलिस ने पुलिस वाले के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया  |  ममता ने बताया कि एक साल से पुलिस आरक्षक और उनकी  पत्नी गाली गलौज कर डराती है और धमकी देती थी कि मेरा कोई कुछ नही कर सकता  और बीते दिन पुलिस आरक्षक और आरक्षक की पत्नी के ने  मारपीट की तब इस मामले की शिकायत एसपी से की गई तब  एसपी ने पीड़ित परिवार को कैमरे लगाने की सलाह दी  | उसके बाद भी आरक्षक और उसके गुंडों ने चंद्रवंशी परिवार पर प्राणघातक हमला बोल दिया  |  यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई |  लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहींलिया  | जबकि सीसीटीवी कैमरे में साफ साफ दिख रहा है पुलिस आरक्षक की पत्नी और अन्य 3-4 युवको ने किस तरह रॉड और बंदूक से पीड़ित परिवार पर जानलेवा हमला किया  |  पीड़ित ओमप्रकाश की पत्नी ने बताया कि उनके पति विकलांग है सुनाई नही देता वह अपने घर मे अकेले बच्चों के साथ रहती है |  जिससे इस हमले से पूरा परिवार खोफ में है और डरा सहमा सा है और पुलिस आरक्षक के किये गए हमले के बाद यह परिवार घर छोड़कर अपने गांव गुडभेला में रह रहा है | पीड़ित परिवार का आरोप है  पुलिस  ने कोई बड़ी कार्यवाही नही की और उल्टा हमे ही डराया  धमकाया  जा रहा है | जब मुख्यमंत्री के गृह जिले में पुलिस ऐसी गुंडागर्दी कर रही है तो अंदाज लगाया जा सकता है बाकि जगह क्या हाल होगा |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  2 June 2020

Death of bats

चमगादड़ मरने से लोगों में भय का माहौल   कोरोना काल में अचानक सैंकड़ों की तादात में चमगादड़ों के मरने से लोगों में भय का माहौल है  | लोग चमगादड़ों की मौत को कोरोना से जोड़ कर देख रहे हैं  | वहीँ प्रशासन मृत चमगादड़ों के सैम्पल की जांच करवा रहा है  | पशु पक्षी विशेषज्ञों का कहना है चमगादड़ों की मौत की वजह गर्मी भी हो सकती है |  सिंगरौली जिले के  माडा क्षेत्र अंतर्गत पडरी  टोला गांव में  लगभग 1 हजार चमगादडो की मौत हो गई | चमगादड़ की मौत से सिंगरौली जिले में हड़कंप मचा हुआ है | स्थानीय व्यक्तियों की सूचना पर सिंगरौली डीएफओ विजय सिंह ने  इस मामले की जांच के आदेश दिए और पशु चिकित्सकों के दल को  मृत चमगादडो का सेम्पल लेने के  लिए भेजा  | एसडीएम रवी मालवीय के नेतृत्व में डॉक्टर और राजस्व की टीम ने मौके पर इस घटनाक्रम का अध्ययन किया |    मरे हुए चमगादड़ को जेसीबी से गड्ढा खोदवाकर गाड़  दिया गया गए |  एसडीएम ने   चमगादड़ों पर नजर रखने के लिए अमले को अलर्ट कर दिया है | चमगादड़ों के  सैंपल लेने वाली डॉक्टर अनामिका का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि अत्यधिक गर्मी पड़ने के कारण इनकी मौत हुई हैं  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 June 2020

 SHIVRAJ SINGH

शिवराज :ऊर्जावान विकास पुरुष हैं पीएम मोदी धारा-370 राम मंदिर तीन तलाक CAA पर लिया फैसला     प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूसरे  कार्यकाल  का  प्रथम वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  पीएम  मोदी सहित पूरे राष्ट्रवासियों को बधाई दी |  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि  नरेन्द्र मोदी सिर्फ एक नाम नहीं है | बल्कि वे देश की करोड़ों जनता के हृदय के हार हैं | वे दिलों पर राज करते हैं | पीएम मोदी ने हमेशा रष्ट्र को ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास किया है |  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके दुसरे कार्यकाल के पहले साल की सफलता पर बधाई दी और कहा की  |  मोदी    भारत वर्ष की मुकुट मणि हैं | लोगों का उनके प्रति अनन्य प्रेम झलकता है|  शिवराज ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी ने गत छह वर्ष में एक भी अवकाश नहीं लिया  | वे हमेशा भारतमाता के लिए अपनी जनता के लिए परिश्रम करते रहते हैं | शिवराज  ने कहा  मोदी नाम में ही संदेश छिपा है |  कोरोना की चुनौती को उन्होंने अवसर में बदला |  मोदी  डेवलपमेंट की ओर ले जाने वाले नेता है |  उनको  दुनिया विकास पुरुष के नाम से जानती है |  चौहान ने कहा  पूरा देश  मोदी के आव्हान पर जुटा है |  मोदी नाम नहीं एक मंत्र है | जो ऊर्जा भरता है | शिवराज ने कश्मीर मुद्दे को लेकर कहा की   हम भाग्यशाली हैं जो हमें  मोदी के रूप में प्रधानमंत्री मिला | जिसने कश्मीर से धारा-370 की समाप्ति, नागरिकता कानून, अयोध्या मंदिर निर्माण तीन तलाक के कानून के साथ ही आत्मनिर्भर भारत के लिए बीस लाख करोड़ का विशेष पैकेज से सभी के कल्याण के कदम उठाये हैं |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 June 2020

 National Highway closed

अगले 60 दिनों तक बंद रहेगा ये हाइवे   देश के उत्तर- दक्षिण सड़क कॉरिडोर को जबलपुर-नागपुर महानगरों को जोड़ने वाले नेशनल हाइवे सात को 60 दिनों के लिए बंद किया गया है | इस दौरान यहां निर्माण कार्य चलेगा | इस दौरान लोगों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना पडेगा |  सिवनी कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास के आदेश के बाद   देश के उत्तर- दक्षिण सड़क कॉरिडोर को जबलपुर-नागपुर महानगरों को जोड़ने वाले सिवनी से खबासा के बीच के हाइवे को अगले   60 कार्यदिवस के लिए पूर्णतः बन्द किया गया है |  ऐसा कुरई घाटी इलाके से पेंच नेशनल पार्क से लगे हिस्से के कुल 6 किलोमीटर फोरलेन सड़क के निर्माण के लिए किया गया है | दरअसल अटल सरकार के समय पास  हुए इस फोरलेन परियोजना के इस हिस्से पर पेंच नेशनल पार्क एवं सघन वन क्षेत्र होने की आपत्ति को लेकर रोक दी गयी थी | अब इस सड़क को वन्य जीव के  अनूकूल डिजाइन करने के बाद संशोधित करते हुए  स्वीकृत की गई  है  |  यह इलाका प्राकृतिक रूप से ऐसा इलाका साबित हुआ जहा पर  अन्य वैकल्पिक मार्ग बनाना सम्भव नहीं है  | इसलिए  सड़क निर्माता कंपनी दिलीप बिल्डकॉन के आवेदन पर सिवनी कलेक्टर ने तकनीक टीम के सुझाव के अनुरूप मार्ग को आगामी 60  दिनों  के लिए पूर्णतः बन्द करने के आदेश दे दिए हैं  | कलेक्टर के निर्देश  के बाद  सड़क बन्द होने पर NHAI ने अब सिवनी की ओर से नागपुर महाराष्ट्र के लिए यात्रियों व ट्रांसपोर्टर को व्हाया छिन्दवाड़ा से सावनेर होते हुए अथवा बालाघाट, कटंगी होते हुए या अरी से होते हुए वैकल्पिक मार्ग सुझाये है | वहीं  दिलीप बिल्डकॉन सड़क निर्माता कंपनी का कहना है कि यह सड़क एक विशाल एलिवेटेड हाइवे है  | जो जंगल के इस हिस्से पर अधिकांश रूप से फ्लाई ओवर रूप में है जिसको बनाए जाने के लिए एक तरफ गहरी खाई को भरना पड़ा है तो दूसरी तरफ बड़े पहाड़ को काटकर वन्य प्राणियों के लिए अण्डर पास भी बनाये जाने हैं | जिस पर 2 माह से ज्यादा का भी समय लग सकता है तब तक लोगों को यात्रा हेतु वैकल्पिक मार्ग को आवश्यक रूप से चुनना होगा  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 June 2020

 Accused reward

पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में हुई हत्या   ग्वालियर में पेड़ काटने को लेकर हुए  विवाद में  एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई  |  जिसको लेकर आईजी ने पुलिस को  आरोपियों को  गिरफ्तार करने के निर्देश दिए है | और इनकी गिरफ्तारी को लेकर तीस हजार रुपये  इनाम की घोषणा की है |   बहादुरपुर थाना क्षेत्र के कोलुआ चक गांव में बुजुर्ग की हत्या करने के मामले में दबंग गिर्राज यादव पर  तीस हजार  का इनाम घोषित किया गया  है |  ग्वालियर रेंज के आईजी राजा बाबू सिंह ने अशोक नगर एसपी को निर्देशित किया है कि  |  वह गिर्राज की  जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करें | दरअसल कोलुआ चक्का में बबूल के पेड़ को काटने को लेकर आदिवासी और यादव समाज के लोगों में विवाद हो गया था  |  जिसमें  खिलावन आदिवासी को सिर में गंभीर चोटें आई थी | बाद में  उसकी  इलाज के दौरान मृत्यु हो गई |  गौरतलब है कि इस हत्याकांड को लेकर आदिवासी समाज में  गिर्राज के खिलाफ काफी आक्रोश है | इस मामले में गिर्राज के साथ ही कई और लोगों पर  पांच पांच हजार  रुपए का नाम घोषित किया गया है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 June 2020

 pragya singh thakur

एमपी में कई जगह पोस्टर वॉर   पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के गुमशुदगी पोस्टर लगने के बाद अब भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर के भी लापता होने के पोस्टर लगे हैं |  भोपाल में कई स्थानों पर प्रज्ञा की फ़ोटो के साथ लगे इन पोस्टरों ने सांसद को लापता बताया गया है  |  यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि पोस्टर किसने लगाए हैं  | इस मामले में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा का कहना है कि लोगों को जब आवश्यकता है, गरीब परेशान हो रहे हैं, राशन मिल नही रह है तब सांसद गायब है  |  बीते दिनों संत हिरदाराम नगर में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने गरीब महिलाओं के बीच राशन बांटा था, तब उन्होंने साध्वी प्रज्ञा के लापता होने का मुददा उठाया था  | इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि लॉकडाउन से आम जनता परेशान है |  बेरोजगारी बढ़ गई है और सांसद लापता हैं  |  इसके बाद भोपाल के कई इलाकों में सांसद प्रज्ञा सिंह के लापता होने के पोस्टर चस्पा किये गए हैं  | ये पोस्टर किसने लगाए ये अब तक पता नहीं चल सका है  | पूर्व मंत्री व विधायक पीसी शर्मा ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद भी सांसद साध्वी प्रज्ञा भोपाल से गायब है | वहीं, चुनाव हारने के बाद भी दिग्विजयि संह जनता की सेवा कर रहे हैं  | इससे पहले भी कई बार पीसी शर्मा लापता होने के मुद्दे पर साध्वी प्रज्ञा पर सवाल उठा चुके हैं  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  30 May 2020

 Kunal Chaudhary

कुणाल :शराब माफियों के सामने सरकार ने घुटने टेके   मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष और कालापीपल से कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की  | छोटे और मध्यम वर्ग के दुकानदारों को कोई छूट नहीं दी जा रही है  | ये  सरकार सिर्फ शराब माफियाओं पर मेहरबान है  |  और माफियाओं के सामने सरकार झुक गई है   मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार द्वारा  शराब में छूट देने को लेकर युवा कांग्रेस अध्यक्ष और विधायक कुणाल चौधरी ने शिवराज सरकार पर जमकर हमला बोला | कुणाल ने  आरोप लगाया है कि पूरा देश और प्रदेश कोरोना महामारी के संकट से जूझ रहा है  | और ऐसे समय में भी मध्य प्रदेश की  सरकार सिर्फ और सिर्फ माफियों  को पनाह  देने का काम कर रही है | कुणाल चौधरी ने कहा जब छोटे और माध्यम वर्ग के दुकानदारों को सरकार द्वारा कोई भी छूट नहीं दी जा रही है | तो सरकार शराब माफियों पर इतना मेहरबान क्यों हो रही है | कुणाल ने कहा सरकार को आम जनता की कोई परवाह नहीं है  | वह सिर्फ माफियाओं को फायदा पहुंचा रही है  | पूर्व सीएम कमलनाथ ने जिस माफिया राज को ख़त्म किया था  |  शिवराज सरकार उसी को पनाह दे रही है  |  प्रदेश को माफियाओं के हाथ में सौंपा जा रहा है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  30 May 2020

  Death by lightning

खेत में पिकनिक मनाने गए थे दोस्त   छतरपुर में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई  |  बताया जा रहा है अचानक हुई  तेज बारिश से बचने के लिए  | ये युवक पेड़ के नीचे खड़े थे , तभी आकाशीय बिजली गिरने से यह हादसा हुआ  |  खजुराहो थाना के चितरई गांव मे आकाशीय बिजली गिरने से तीन दोस्तों  की मौत हो गई  | घटना शाम की है ,जब एक दर्जन दोस्त खेत पर पिकनिक मना रहे थे   | तभी अचानक मौसम बदला और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई  | जिसको देखते हुए कुछ दोस्त खेत मे बनी एक झोपड़ी में रुक गये |  लेकिन यह तीनो पेंड की आड़  मे खड़े थे   | तभी आकाशीय बिजली पेंड पर  गिरी  | जिससे इन तीनो दोस्तो की मौत हो गई  |  तीनो दोस्त खजुराहो सेवा ग्राम के रहने वाले बताये जा रहे हैं  | घटना की खबर लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनो का पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया  | घटना के बाद सेवा ग्राम मे मातम पसरा हुआ है  ।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  30 May 2020

Inhumanity

बीएमसी  का कोई स्टाफ नहीं आया उठाने   सागर में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के स्टाफ का  अमानवीय चेहरा सामने आया है  | एम्बुलेंस 108  का पैरामेडिकल  कर्मचारी कोरोना के  पॉजिटिव मरीजो की शिफ्टिंग के बाद  |  बॉडी सूट में गश्त खा कर गिर गया  |  लेकिन बीएमसी के डॉक्टरों और कर्मचारियों ने उसे उठाने के लिए हाथ तक नहीं लगाया  | वह लगभग 25 मिनिट तक वहीं बेहोश पड़ा रहा  | बाद में एम्बुलेंस के कर्मचारियों ने  ही उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया  |  सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र की 108 ऐंबुलेंस के ईएमटी  हीरालाल प्रजापति को उस समय जान के लाले पड़  गये  |  जब वे  सागर टीबी हास्पिटल से एक करोना मरीज को बुंदेलखंड मैडीकल कालेज शिफ्ट कर  रहे थे | और अचानक शिफ्टिंग के दौरान  बेहोश होकर वह सड़क  पर गिर गए   | वह  करीब 25 मिनट तक उसी तरह प्लास्टिक की पीपीई किट में जमीन में पड़े रहे  | लेकिन उनको उठाने के लिए  मैडीकल कालेज से कोई भी आगे नहीं आया  | और जब 108 के उनके  साथी कर्मचारियों ने उठाकर अंदर इलाज के लिये ले जाना चाहा तो  | जबाब मिला कि इनको जिला चिकित्सालय लेकर जाओ  | यहां बुंदेलखंड मैडीकल कालेज में कोई डाक्टर नहीं है  |  एम्बुलेंस के स्टाफ ने बताया की हीरालाल को  मरीज को शिफ्ट करने के दौरान काफी देर तक खड़ा रहना पड़ा था  | और ज्यादा स्वेटेनिंग होने की वजह से  वे बेहोश हो गए थे  |  लेकिन किसी ने भी उन्हें उठाकर अस्पताल ले जाने की जहमत नहीं  उठाई | अब  सोचने का विषय यह है की जब स्वास्थ्य विभाग के सहकर्मी के साथ ,  स्वास्थ्य विभाग का यह अमानवीय रवैया है  |  तो आम लोगों के साथ क्या होता होगा  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  30 May 2020

 NAKULNATH

कांग्रेस विधायक ने सौंपा ज्ञापन   पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ को गुमशुदा बताकर ईनाम रखकर  सोशल मीडिया पर पोस्ट  करने से नाराज कांग्रेस विधायक ने  पुलिस को शिकायत कर ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है  |  परासिया के विधायक सोहन बाल्मीकि ने पुलिस की गई एक शिकायत में कहा है कि  जमील याहक ने आपत्ति जनक पोस्ट कर |  मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और छिंदवाड़ा जिला के सांसद नकुलनाथ को गुमशुदा बताकर  उन्हें  छिंदवाड़ा   लाने वाले को ग्यारह सौ रूपये का इनाम देने की बात कही है | विधायक सोहन बाल्मीकि  का कहना है इस आपत्तिजनक पोस्ट  से कांग्रेस के लोगो मे आक्रोश  है और जमील याहक  नामक व्यक्ति ने निवेदक में कांग्रेस नेता जमील खान का नाम लेकर भ्रम फैलाया है |  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 May 2020

 ALOCK SHARMA

गुरु नानक भाजपा मंडल ने बाटे सामान   भोपाल में महापौर आलोक शर्मा ने पलायन कर रहे मजदूरों के भोजन की व्यवस्था की | भाजपा कार्यकर्ताओं ने बसों और ट्रकों  में जा रहे मजदूरों को जरूरत के सामन भी बाटे |  गुरु नानक भाजपा मंडल द्वारा खजूरी टोल नाका तिराहे पर  पलायन कर रहे मजदूरों के भोजन की व्यवस्था की गई |  भोपाल महापौर आलोक शर्मा और  राकेश कुकरेजा के नेतृत्व में  मजदूरों को भोजन के पैकेट के साथ बिस्किट , पानी , फल कपड़े वितरण किए गए |  इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे  | महापौर आलोक शर्मा ने बताया कि बसों और ट्रकों में जा रहे मजदूरों को कोई परेशानी ना हो इसकी व्यवस्था की जा रही है | बताया जा रहा है की लगातार 52 दिनों से गुरु नानक मंडल गरीब मजदूरों की सहायता में लगा हुआ है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 May 2020

 Getaway

मजबूरी में पैदल जा रहे हैं मजदूर   लॉक डाउन में  इतने दिनों के बाद भी प्रवासी  मजदूरों का पलायन जारी है  | सिंगरौली  से होकर हजारों की संख्या में प्रतिदिन मजदूर पैदल चलकर अपने घरों को  जा रहें हैं | ऐसे में स्थानीय नेताओं और प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था कहीं नजर नहीं आई  |  लॉक डाउन 4  की शुरुवात हो चुकी है | लेकिन प्रवासी मजदूरों का पलायन रुकने का नाम नहीं ले रहा |  सिंगरौली के बरगवां  मुख्य मार्ग  पर  कई लोग कड़ी धूप में  देखे जा सकते हैं  | 41 डिग्री तापमान में मजदूर  बच्चों को लेकर पैदल ही  घर  पहुंचने की आस में निकल पड़े हैं  | ऐसा ही नजारा रेलवे पटरियों पर भी देखा जा रहा है | पलायन करते इन प्रवासी मजदूरों की सुध लेना शायद जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के नुमाइंदे जरूरी नहीं समझते | ऐसे में कुछ लोग इन मजदूरों की मदद के लिए आगे आये हैं |  जो स्वयं के खर्चे पर इनके भोजन की व्यवस्था करने में जुटे हैं | मोरवा एनसीएल अस्पताल के समीप बिरला कॉलोनी के  व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने  टेंट लगाकर यहां से गुजर रहे मजदूरों को भोजन कराने की व्यवस्था की है | कई प्रदेशों से आये मजदूरों ने बताया की लॉक डाउन के चलते उनको निकाल दिया गया | जिससे मजबूरी बस उनको पैदल घर के लिए निकलना पड़ा |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 May 2020

 NAROTTAM MISHRA

बीजेपी ने कहा जनता कांग्रेस को सबक सिखाएगी   पूर्व जनसंपर्क मंत्री  कोंग्रस विधायक पीसी शर्मा  ने कहा उप चुनाव में 24 सीटें कांग्रेस जीतेगी  |  जनता ने  पहले भी कांग्रेस को  वोट दिया था |  शर्मा ने कहा बीजेपी में अब विद्रोह की शुरुवात है|  वहीँ गृह और स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा उच्च चुनाव में जनता कांग्रेस को सबक सिखाएगी  |  स्वास्थ्य एवं ग्रह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव की तैयारियों को लेकर  कहा  उपचुनाव की तैयारी जनता कर रही है  | पार्टी काम करती है | चुनाव को लेकर वो सोचे जो झूठ बोलकर सत्ता में आये थे|  जिन्होंने किसानों का 2 लाख का कर्ज माफ नहीं किया  | लड़कियों की शादी का पैसा नहीं दिया बच्चियों को स्कूटी नहीं दी  | नौजवान  को बेरोज़गारी का भत्ता नहीं दिया | वो लोग सोचें जनता हिसाब चुकाएगी  |  पूर्व जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा का दावा है  कि उप चुनाव में 24 सीटें  कांग्रेस ही जीतेगी  | उन्होंने कहा जनता ने  पहले भी कांग्रेस को  वोट दिया था | बीजेपी ने खरीद-फरोख्त से सरकार बनाई है |  शर्मा ने कहा आने वाले उपचुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में 24 सीटें जीतकर हम सरकार बनाएंगे  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 May 2020

 Labor-intensive trip

हादसे में करीब 19 मजदूर घायल हो गए   छतरपुर और सागर जिले की सीमा पर बक्स्वाहा में मजदूरों से भरा एक ट्रक पलटने से 5 मजदूरों की मौत हो गई और करीब 19 मजदूर घायल हो गए  ...  घायल मजदूरों को इलाज के लिए सागर जिले के बंडा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है |  छतरपुर के बकस्वाहा में  सागर जिले की सीमा के नजदीक   मजदूरो से भरा टृक अनियंत्रित होकर पलट गया  |  जिसमे 5 मजदूरो की मौके पर मौत हो गई   | जबकि डेढ दर्जन मजदूर घायल है | सभी घायलो को सागर जिले के बंडा अस्पताल भेजा गया है | मृतको मे तीन महिला और दो पुरूष है ,यह सभी महाराष्ट्र से यूपी के  सिद्धार्थ नगर  जा रहे थे  |  तभी सागर जिले की सीमा के पास यह हादसा सो गया  | टृक मे पोलिथिन लदी थी  | सूचना मिलने पर दोनों जिले की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी |  बताया गया कि  ड्राइवर ट्रक पर से संतुलन खो बैठा और यह हादसा हो गया |  अभी हादसे में मारे गए मजदूरों की पहचान नहीं हो पाई है |  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 May 2020

 Social distancing strips

उडी़ सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां   ग्वालियर में बीजेपी के नए जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी को लेकर  उनके विरोधी और समर्थकों ने संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी के सामने शक्ति प्रदर्शन किया |  इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ता और नेताओं ने जमकर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियाँ उड़ाईं |  भाजपा में कमल माखीजानी की जिला अध्यक्ष पद पर हुई नियुक्ति को लेकर मच रहे घमासान के बीच संभागीय संगठन मंत्री अशुतोष तिवारी शहर में आए | माना जा रहा है वे डैमेज कंट्रोल के लिए आए | हालांकि पार्टी का कहना है कि संगठन मंत्री का दौरा रूटीन है  | शहर में संगठन मंत्री की मौजूदगी में दोनों पक्षों ने शक्ति प्रदर्शन   किया | कमल माखीजानी की नियुक्ति के बाद जिला भाजपा दो भागों में बंटी नजर आ रही है  |  संगठन मंत्री से मुलाकात करने के लिए कमल माखीजानी  और ग्रामीण अध्यक्ष कौशल शर्मा पहुंचे | देखते ही देखते  मुखर्जी भवन में बीजेपी कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया  | ऊपर हॉल से लेकर नीचे तक कार्यकर्ता अपने साथियों के साथ खड़े थे |  लेकिन सरकार के बार-बार एलान और चेताने के बावजूद कोरोना काल में दिशा निर्देशों की धज्जियां उड़ाते बीजेपी कार्यकर्ता देखे गए |  कई कार्यकर्ताओं ने तो मुंह पर मास्क  भी नहीं लगाया था |  जबकि एक दूसरे से बेहद नजदीक खड़े होकर वे राजनीतिक  विषय पर चर्चा करने में मशगूल थे  | सोशल डिस्टेंसिंग का किस तरह भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के सामने मखौल उड़ाया  | इसका एक वीडियो भी  वायरल हुआ है | इस वायरल वीडियो में मुखर्जी भवन के ठीक नीचे कार्यकर्ता बड़ी संख्या में खड़े हुए हैं  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 May 2020

Suicide

लॉकडाउन में परेशान हो चुका था मजदूर   छतरपुर में एक प्रवासी मजदूर ने अपने घर वापसी से पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली |  लॉक डाउन के बाद से ये मजदूर बहुत परेशान था और  कई दिनों से अपने घर लौटने क प्रयास कर रहा था |  गुलगंज थाने के अनगौर मे प्रवासी मजदूर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली |  माना जा रहा है ये मजदूर लॉक डाउन से बेहद परेशान था | पुलिस को सूचना लगी थी कि एक युवक ने  पेड से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है  | पुलिस ने तहकीकात शुरू की तो मृतक संतोष रैकवार के जेब मे आधार काडँ मिला ,जिसमे उसका पता सागर जिले  का  हल्दी गांव का लिखा था |  पुलिस का कहना है कि मृतक पूना से छतरपुर टृक से आया था ,इसके बाद वह सागर तक जाने के लिये किसी वाहन से निकला ,लेकिन उस वाहन ने उससे अनगौर गांव मे उतार दिया ,जिसके बाद उसने स्वास्थ्य केन्द्र के सामने पेड से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली ,पुलिस ने मृतक का शव परिजनो को सौप दिया है और जांच शुरू कर दी है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 May 2020

  Labor aid

महाराष्ट्र से बिहार उप्र जा रहे थे मजदूर     बेजीपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भोपाल के खजूरी बायपास पर मजदूरों को जरूरत का सामान वितरित किया |  इस दौरान कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे |  लॉक डाउन के चलते  बड़ी संख्या में महाराष्ट्र से  बिहार और उत्तर प्रदेश के मजदूर  घर वापस जा रहें हैं  | प्रदेश बीजेपी  अध्यक्ष वी डी शर्मा ने खजुरी बायपास पर पैदल जा रहे  मजदूरों को भोजन , और आवश्यक सामग्री दी  | इस मौके पर वी डी  शर्मा ने खुद अपने हाथों से मजदूरों को चप्पल  पहनाई | इसके साथ ही विभिन्न भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी मजदूरों को खाने के साथ बिस्किट , कपड़े  फल और पानी दिया | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 May 2020

 imarti devi

हमारे मंत्री पद को लेकर कांग्रेस परेशान   मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सिंधिया गुट की पूर्व मंत्री इमरती देवी ने कहा की मंत्रिमण्डल  का विस्तार तय है  |  और उसमे सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्रियों को जगह दी जाएगी  | इमरती देवी ने कांग्रेस पर तंज कसते  हुए कहा की  |  हमें जीतनी परेशानी मंत्री बनने की नहीं है  | उससे ज्यादा कोंग्रेसियों को हो रही है   पूर्व मंत्री इमरती देवी ने  कहा की   सिंधिया समर्थक जो भी पूर्व मंत्री रहे हैं  | वे सभी शिवराज सरकार में मंत्री बनेंगे  |  इमरती देवी ने कहा  कि देश को पहले कोरोना से लड़ना है  | जान है तो जहान है  |  इमरती देवी  ने ये भी कहा की   अब तक तो ज्योतिरादित्य सिंधिया भी केंद्र में मंत्री बन जाते |  लेकिन कोरोना के चलते मुमकिन नहीं हो पाया  |  इमरती ने कांग्रेस पर तंज कस्ते हुए कहा कि हमें भले ही मंत्री बनने की चिंता ना हो  |  लेकिन कांग्रेसी जरूर परेशान घूम रहे हैं  | गौरतलब है की  कि एक हफ्ते पहले ही सिंधिया समर्थक  इमरती देवी भोपाल गईं थीं |  जहां उन्होंने सीएम शिवराज सिंह चौहान और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात कर मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बातचीत की थी  | इमरती देवी का बयान कांग्रेस पर पलटवार माना जा रहा है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 May 2020

 Pradhuman Singh Tomar

पार्टी जो जिम्मेदारी देगी उसका निर्वाह करेंगे     मध्यप्रदेश में मंत्री मंडल विस्तार को लेकर प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा की  |  मंत्री मंडल विस्तार करना मुख्यमंत्री का विशेष अधिकार है |  वे जो निर्णय करेंगे उनको मान्य होगा |  उन्होंने कहा चुनाव में अभी वक़्त है  | ये समय कोरोना से लड़ने का  है  | राजनीती बाद में की जा सकती है |   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के राजयपाल लाल जी टंडन से मिलने के बाद मंत्री मंडल विस्तार की चर्चाएं तेज हो गई हैं  | इसी बीच पूर्व मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का बयान आया है  |  जिसमे उन्होंने कहा है की  मंत्रिमंडल विस्तार मुख्यमंत्री का विशेष अधिकार है |  मुख्यमंत्री जो निर्णय लेंगे उसका स्वागत किया जाएगा |  पार्टी जो जिम्मेदारी देगी उसका निर्वाह किया जाएगा  | उपचुनाव को लेकर  प्रधुम्न ने कहा चुनाव में बहुत समय है  | अभी हम कोरोना से लड़े |  जब हम होंगे, आप होंगे तो राजनीति करेंगे |  अभी सिर्फ एक उद्देश्य होना चाहिए अपनी, अपने साथियों की और परिवार की  कैसे सुरक्षा करें  | तोमर ने मास्क का प्रयोग करने के साथ ही सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की भी सलाह दी  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 May 2020

 Guna Accident

कंटेनर और बस में  टक्कर 50 के करीब घायल   गुना में एक कंटेनर और बस में जोरदार टक्कर हुई  | इस हादसे में कंटेनर में सवार 8 मजदूरों की मौत हो गई और  बस में सवार करीब पचास यात्री घायल हो गए  |  यह सभी मजदूर महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश अपने घर जा रहे थे  | यह भी बताया जा रहा है कि ट्रक ड्राइवर ने इनसे 3-3 हजार रुपए लिए थे  |  ये हादसा देर रात में हुआ | हादसा भयनक था की कंटेनर में बैठे आठ मजदूरों की जान चली गई जबकि बस में सवार 50 लोग घायल हो गए  | ते महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश अपने घर जा रहे थे | मध्य प्रदेश सरकार ने हादसे में मारे गए मजदूरों के परिवार को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की है  | एएसपी टीएस बघेल ने मृतकों की संख्या की पुष्टि करते हुए बताया कि यह सभी मजदूर महाराष्ट्र के मुंबई से आए थे और उत्तर प्रदेश में रायबरेली व उन्नाव स्थित अपने घर जा रहे थे  | गौरतलब है कि लॉकडाउन के दौरान महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश और बिहार जा रहे मजदूर मध्य प्रदेश से होकर गुजर रहे हैं  |  इस दौरान मजदूरों के सड़क हादसों में जान गंवाने की लगातार खबरें आ रही हैं  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 May 2020

Labor train

जाँच के बाद  भेजा जाएगा उनके गाँव   लॉक डाउन के दौरान दिल्ली में फसे मजदूरों को श्रमिक ट्रेन से छतरपुर रेलवे स्टेशन लाया गया  | मजदूरों की जांच के बाद उन्हें बसों से  घर भेजा गया |  लाँक डाउंन मे  फंसे 932 मजदूरो को लेकर  |  श्रमिक ट्रेन दिल्ली से छतरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची |  इस ट्रेन  मे राजधानी भोपाल सहित  23 जिलों  के  मजदूर थे   | जिन्हे 32 बसो के माध्यम से उनके  जिलों मे भेजने की व्यवस्था प्रशासन ने की  | स्टेशन पहुंचते ही मजदूरों  का  पहले स्क्रीनिंग टेस्ट किया  गया  | इसके बाद उन्हे लंच पैकेट दिए गए  | जिले में सभी मजदूरों को  14 दिनो तक कोरेन्टीन किया जाएगा |  जिसके बाद उन्हें गाँव भेजा जाएगा  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 May 2020

  Prahlad Patel

पार्टी में मंत्री पद माँगने की रीति नहीं     भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के मंत्री बनाये जाने को लेकर कहा की  | यह केंद्रीय नेतृत्व का काम है | और भाजपा में किसी नेता को मंत्री बनाने  के लिए  मांग करने  की परंपरा नहीं है |  ग्वालियर  पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने   प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गोविंद राजपूत के उस बयान से किनारा किया है |  जिसमें उन्होंने अपने नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को केंद्रीय मंत्री बनाने की मांग की है  |  केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में किसी नेता को मंत्री बनाने की मांग करने की परंपरा नहीं है  | जहां तक प्रदेश के मंत्री राजपूत की मांग  का सवाल है तो यह मांग केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंच गई होगी  |  इससे ज्यादा वे कुछ नहीं कह सकते हैं  | गौरतलब है कि कांग्रेस छोड़कर और हाल ही में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री का पद के संभालने वाले गोविंद राजपूत ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को मोदी मंत्रिमंडल में स्थान देने की मांग की थी  |  केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल ने कोरोना वायरस को लेकर कहा की यह आपदा की घड़ी है  | इसने  मानव जाति को दुनिया भर में नुकसान पहुंचाया है  |  भारत ने दुनिया के देशों को दवाई देकर सहयोग प्रदान किया है  | केंद्र सरकार की वजह से इतनी बड़ी आबादी वाले देश में कोरोना का कम असर हुआ है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 May 2020

 Corona positive

कुल मरीज बढ़कर हुए दो, सील हुआ क्षेत्र   भोपाल में कोरोना मरीजों आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है  |  बैरागढ़ में एक और  कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला  है |  और चार संदिग्ध भी बताये जा रहे है | फिलहाल प्रशासन ने सभी को कोरेन्टीन कर दिया है  |  बैरागढ़ के बाबा रामदास उदासीन आश्रम के पास एक 23 वर्षीय  महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है  | स्वस्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्यवाई शुरू  की  | पूरे क्षेत्र को कन्टेनमेंट एरिया घोषित कर सील कर दिया गया है  | यहाँ से चार और लोगो संदिग्ध  बताये जा रहे है |  जिनको कोरेन्टीन किया जा रहा है  | गौरतलब है की यहाँ से पहले भी एक स्वस्थ्य विभाग की महिला कोरोना  पॉजिटिव पाई गई थी |  बैरागढ़ में अब कोरोना मरीजों की संख्या दो हो गई है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 May 2020

  A man dead by electric sock

बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही     जवा में बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से एक युवक की जान चली गई  |  बताया जा रहा है की अंधी तूफ़ान में बिजली के तार टूटकर जमीन पर गिर गए थे  |  जिनको बिजली विभाग ने ठीक नहीं कराया  | और  करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई  |  रीवा में  जवा के बड़ाछ में कुछ दिन पूर्व आई आंधी में टूट कर गिरे पोल और तारों को बिजली विभाग ने ठीक नहीं कराया |  जमीन पर पड़े बिजली के तारों में करंट आ गया  | और उसकी चपेट में आने से अजय नमक युवक की मौत हो गई  |  दो दिन पहले आयी आंधी में  |  11केवी लाइन के तार टूटकर खेत मे गिर गए थे |   जिसकी सूचना बिजली विभाग  को दी गयी थी  | लेकिन बिजली विभाग ने इसको ठीक करने  में दिलचस्पी नही दिखाई |  | जिसके कारण यह हादसा हुआ  | अजय अपने परिवार में इकलौता था  | और उसके तीन बच्चियां हैं |  बिजली विभाग की लापरवाही ने परिवार को संकट में लाकर खड़ा कर दिया है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 May 2020

 Workers clash with each other

खाने को लेकर मजदूरों में हुआ खूनी संघर्ष     मुंबई के कल्याण से चलकर बिहार  जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन में खाने को लेकर मजदूर आपस में भिड़  गए  |  ये  ट्रेन मजदूरों को लेकर जैसे ही सतना रेलवे स्टेशन पहुंची तो  | खाने को लेकर मजदूरों में विवाद हो गया  |  और भूखे मजदूरों के बीच खुनी संघर्ष शुरू हो गया |  श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के जरिए बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों के मजदूर लौट रहे हैं  |  मुंबई से बिहार के मजदूरों को लेकर जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन जब सतना रेलवे स्टेशन पर रुकी तो |  अंदर कोहराम मच गया | दरअसल  ट्रेन में मौजूद करीब 1200 प्रवासी मजदूरों को  खाना दिया जा रहा था  | अचानक  खाने को लेकर मजदूरों में विवाद हो गया  |  उसके बाद ट्रेन के अंदर ही उनके बीच मारपीट शुरू हो गई  | जिसमे कई मजदूर जख्मी हुए हैं  |  सभी बिहार के रहने वाले बताये जा रहे हैं | कोरोना की डर की वजह से पुलिस वाले  ट्रेन की बोगी में नहीं घुसे  | वे सिर्फ बाहर से ही  डंडा  दिखाते रहे  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 May 2020

 Online wedding

पंडित ने करवाए ऑनलाइन फेरे माता -पिता ने दिया ऑनलाइन आशीर्वाद   ऑनलाइन शादी  | क्या देश वाकई में इतना आधुनिक हो गया हैं  | इसका तो पता नहीं  | मगर हाँ लॉकडाउन में ऑनलाइन शादी मज़बूरी वश जरूर करनी पड़ रही हैं   | कोरोना क्या नहीं करवा रहा  | एक ऐसी शादी देखने को मिली हैं जिसमे दूल्हा - दुल्हन बेंगलुरु में थे और पंडित व माता पिता छतरपुर में | पुरे रीती रिवाज से शादी संपन्न हुई  | मगर ऑनलाइन  |  दूल्हा - दुल्हन बेंगलुरु में नौकरी करते हैं |  दुलह के पिता छतरपुर एसपी के रीडर हैं  |  पिता के पी सिंह परिहार के अनुसार बेटे की सगाई चार महीने पहले हो गयी थी और 6 मई शादी होना तय था | क्यूंकि अगले एक साल तक कोई और मुहूर्त नहीं मिल रहा था  | लेकिन कौन जानता था की  | कोरोना का काल ऐसा शुरू होगा की सब कुछ रुक जायेगा  | ऐसे में परिवार ने मिलकर निर्णय लिया की जो जहा हैं वो वही रहेगा और शादी के सारे  रिवाज ऑनलाइन होंगे  |  बेटा दूल्हा ,दूल्हन  बहू बेंगलुरु में थे  |  दोनो एक प्राइवेट कंपनी मे इंजीनियर है और माता पिता एवं परिवार के कुछ सदस्य और पंडित छतरपुर में बैठकर ही शादी की सारी रस्में करा रहे थे |  दोनों तरफ के कैमरे ऑन थे  |  सभी ऑनलाइन जुड़े थे |  सबसे पहले इस ठाकुर परिवार द्वारा मंडप की सारी रस्में की गई और फिर उसके बाद सात फेरे लेने के लिए दूल्हा दुल्हन को  बेंगलुरु में ही ऑनलाइन बैठा दिया  |  इधर  छतरपुर में  पंडित दूल्हे के पिता के घर ऑनलाइन बैठ कर मंत्रोच्चारण कर रहे थे  | उधर बेंगलुरु में  दूल्हा - दुल्हन साथ में सात फेरे ले रहे थे  | दूल्हे का बड़ा भाई अपने छोटे भाई एवं उसकी दुल्हन को शादी के पवित्र रिश्ते में बांध रहा था  |  भाई दूल्हा दुल्हन के पास रस्मे निभा रहा था |  दूल्हे के माता पिता ने अपने घर से ही ओनलाइन अपने बेटे और बहू को आशीर्वाद दिया ,और इस तरह लाँक डाउंन मे हो गई शादी संपन्न  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 May 2020

 Foundation stone

15 गांवों के किसानों को मिलेगी बड़ी राहत   15 गावं के किसानों के धान - गेहूं सुरक्षित  समितियों में रखे जा सके  |  जिससे  किसानों का अनाज ख़राब ना हो और अच्छा रेट मिल पाए | इसके लिए एक करोड़ 89 लाख रुपए की लगत से  20 लाख मेट्रिक टन का गोदाम कार्यालय सहित सर्वेंट क्वार्टर बना कर दिया जायेगा जिसका  शिलान्यास किया गया  |  किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए समितियों में लम्बी लाईन लगनी पड़ती हैं  | समिति में जगह काम होने की वजह से अनाज को बहार रखना पड़ता है  ऐसे में जब बारिश होती हैं तो पूरा अनाज ख़राब हो जाता हैं  |  किसानो की इस समस्या को ध्यान में रखते हुए  |  सिंगरौली- जिले के  तियरा सहकारी समिति अंतर्गत 15 गांवों के  किसानों को विधायक सिंगरौली राम लल्लू वैश्य ने बड़ी सौगात दी है  | सिंगरौली विधायक ने बताया कि स्थानीय 15 गांवों के लोगों की मांग थी  | धान और गेहूं सुरक्षित रखने की समिति में जगह न होने की वजह से बाहर रखना पड़ता है  | बारिश से गेहूं व धान भीग जाती है  हम लोगों का  काफी नुकसान होता है और  उपज का  सही रेट नहीं मिल पाता  है |  इस वजह से 15 गांव के किसानो के लिए |  20 लाख मेट्रिक टन का गोदाम कार्यालय सहित  सर्वेंट क्वार्टर बना कर दिया जायेगा  |  जिसकी निर्माण लागत एक करोड़ 89 लाख रुपए होगी  | विधायक द्वारा  गोदाम निर्माण के लिए शिलान्यास किया गया  | इस कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल के साथ स्थानीय भाजपा नेताओं मंडल अध्यक्षों सहित सहकारी समिति के प्रमुख  अधिकारियों के साथ समित निर्माण कर रहे कांटेक्टर व गांव के सैकड़ों स्थानीय लोग उपस्थित रहे |             

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 May 2020

 Doctor

प्रशासनिक अधिकारियों  पुलिस ने काटा केक     कोरोना फाइट में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे डॉक्टर्स का  जन्मदिन  |  होशंगाबाद पुलिस ने केक काटकर मनाया  |  इस दौरान अस्पताल कर्मचारियों के साथ डॉक्टर का परिवार भी मौजूद रहा  |  दरअसल मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिला अस्पताल में पदस्थ मेडिकल ऑफिसर डॉ सोनिया सालोमन का  जन्मदिन था | जन्मदिन मनाने एसडीओपी मोहन सारवान, तहसीलदार शैलेंद्र बडोनिया,कोतवाली टीआई विक्रम रजक पुलिस की आधा दर्जन गाड़िया  |   करीब चार 100 डायल के साथ जिला अस्पताल पहुँचे  | और जिला अस्पताल के डॉक्टर और पुलिस टीम के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया  |  इस दौरान सोनिया का परिवार मौजूद रहा  |  मेडिकल ऑफिसर ने बताया कि यह मेरा 25 वा जन्मदिन है  |  वे  पिछले 6 सालों से अपने परिवार के साथ मेडिकल पढ़ाई के चलते बाहर होने के कारण जन्मदिन नहीं मना पाई  | लेकिन पुलिस विभाग और जिला अस्पताल की टीम ने मेरा जन्मदिन इस साल यादगार बना दिया  | इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता की सेवा सबसे पहला धर्म है  | मुझे गर्व है कि मैं इस पद पर आ सकी ताकि सेवा कर सकू  | वही समस्त डॉक्टर स्टाफ ने सभी पुलिसकर्मियों और हंड्रेड डायल के कर्मचारियों पर फूलों की बारिश कर उनका स्वागत किया  |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 May 2020

 controversy

सटोरिया है मुख्य आरोपी,फरार है सभी आरोपी    छतरपुर के महाराजपुर मे किक्रेट के विवाद पर छह युवको ने मिलकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी |  बताया जा रहा है की मुख्य आरोपी क्रिकेट  सटोरिया है | जो की आईपीएल के दौरान सट्टा भी खिलवाता था  | फिलहाल सभी आरोपी फरार बताये जा रहें हैं  |  पठारी मुहल्ले मे युवक लाँक डाउंन पर किक्रेट खेल रहे थे  | इस किक्रेट मैच मे मोती लाल शिवहरे एक टीम के खिलाडी के रूप मे खेल रहा था |  तभी उसकी दूसरी टीम मे खेल रहे राहुल शिवहरे से किसी बात पर विवाद हो गया |  जिसमे दोनो ने एक दूसरे की पिटाई कर दी  | जिसके बाद राहुल शिवहरे ने अपने चार दोस्तो को मौके पर फोन कर बुला लिया |  और उसमे से राहुल  चौरसिया ने मोती लाल को  गोली मार दी  | गोली की घटना के बाद वहां हंडकंप मच गया  |  पुलिस को घटना की  सूचना लगते ही ,घायल युवक को ऐम्बुलेंस की मदद से पहले महाराजपुर स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया |  लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर  किया गया  |  जहां उसकी मौत हो गई |  घटना स्थल पर सट्टे की पचिँयां भी पडी मिली है | मृतक के भाई ने पुलिस को छह आरोपियों के नाम इस हत्याकांड मे लिखाये है |  पुलिस का कहना है घटना किक्रेट के खेल के दौरान विवाद पर हुई | हत्याकांड का प्रमुख आरोपी राहुल चौरसिया आई पी एल के किक्रेट का सट्टा भी खिलवाता है | फिलहाल घटना के सभी आरोपी फरार बताये जा रहे है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 May 2020

  Shramik Special Train

संदिग्ध होने पर किया जाएगा कोरेन्टीन     श्रमिक स्पेशल ट्रेन से ग्वालियर में आने वाले बाहर से मजदूरों की तैयारियों का प्रशासन ने जायजा लिया |  प्रशासन ने मजदूरों के भोजन , रुकने की व्यवस्था के साथ संदिग्ध होने पर कोरेन्टीन करने की व्यवस्था की है  |  बहोत से मजदूर लॉक डाउन के चलते देश के विभिन्न राज्यों में फंसे हुए हैं |  उनको  घर वापस पहुंचाने के लिए शुरू की गई श्रमिक स्पेशल ट्रेन अगले दो-तीन दिन के भीतर ग्वालियर पहुंच सकती है  | इसको लेकर  तैयारियों का जायजा लेने के लिए झांसी से एडीआरएम अमित सेंगर विशेष ट्रेन से ग्वालियर पहुंचे   जहां उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ एक बैठक की |  जिला प्रशासन ने बैठक कर मजदूरों के रुकने, उनके खाने-पीने की व्यवस्थाओं के बारे में चर्चा की | साथ ही उनका स्वास्थ्य परीक्षण सोशल डिस्टेंसिंग को मेंटेन रखने संबंधी विषयों पर भी विस्तार से बातचीत की | प्रशासन द्वारा आने वाले मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण कर | उन्हें संदिग्ध होने पर क्वॉरेंटाइन सेंटर में भी रखे जाने की योजना पर विचार किया गया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 May 2020

 Suicide

युवक ने दी आत्महत्या की चेतावनी     ग्वालियर में एक युवक ने अपने पड़ोसी पर आरोप लगाया की उसके पूरे परिवार को कोरोना पॉजिटिव बताकर उसके साथ गाली गलौच की जा रही है | और उसको मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है | युवक ने पड़ोसी से तंग आकर आत्महत्या  करने की चेतावनी दी है |  ग्वालियर के उपनगर मुरार में रहने वाले एक युवक ने अपने पड़ोसी से तंग आकर आत्महत्या तक कर लेने की चेतावनी दी है| फरियादी कपिल सोनी का कहना है  कि उसका बड़ा भाई संजीव सोनी 26 अप्रैल को छोटी बहन प्रीति सोनी को सागर कार से छोड़ने गया था |  इसके लिए उसने कलेक्ट्रेट से विधिवत ईपास हासिल किया था |  देर शाम वह 26 अप्रैल को ही ग्वालियर आ गया और नियम के अनुसार अपने आपको   दूसरे मकान में होम क्वॉरेंटाइन कर लिया  | लेकिन पड़ोसी मुकेश सोनी उसके पूरे परिवार को कोरोना पॉजिटिव बता कर परेशान कर रहा है | और टोकने पर गाली गलौज और मारपीट की धमकी देने पर उतर आता है |  इससे पूरा परिवार परेशान है |  मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस को पड़ोसी मुकेश सोनी के घर भेजा |  और  समझा दी  | मुकेश ने अपनी गलती मानते हुए भविष्य में कपिल और उसके परिवार के खिलाफ कोई भी टिप्पणी करने का भरोसा दिलाया है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 May 2020

 Rameshwar Sharma

एमपी को कमलनाथ ने डाला कोरोना संकट में   बीजेपी विधायक रामेशवर शर्मा ने कमलनाथ और कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला और कहा कांग्रेस और तब्लीगी जमात एक ही माँ की दो औलादें हैं और इन्हीं की वजह से मध्यप्रदेश में कोरोना संकट बढ़ा है  |  बीजेपी के आक्रामक विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस तबलीगी जमात और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को आड़े हाथों लिया और कहा तब्लीगी जमात और कांग्रेस एक ही माँ की दो औलादें हैं  | रामेशवर शर्मा ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस की सरकार ने मध्यप्रदेश को कोरोना संकट में डाला है  | शर्मा ने कहा कांग्रेस अपना मुँह बंद रखे तो अच्छा है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 May 2020

 Rain storm

अघोषित बिजली कटौती ने बढ़ाई मुश्किलें   सिंगरौली  में लगातार दो दिन हुई बारिश ने लोगों का जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है |  ग्रीन जोन होने की वजह से यहाँ कुछ दुकानो को शर्तों के साथ खोलने की इजाजत दी गई है |  लेकिन तूफ़ान और बारिश की वजह से लोग कम ही घरों से निकल रहें हैं  |  लॉक डाउन के बाद देवसर, चितरंगी,सरई, माडा में  लोग बेमौसम बारिश से परेशान हो गए हैं |   आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है |  तेज तूफ़ान की वजह से आये दिन बिजली कटौती हो रही है | जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है  | ग्रीन जोन होने की वजह से सरकार ने कुछ दुकाने शर्तों पर खोलने की इजाजत दे दी है |  मगर तेज तूफ़ान और बिगड़ते मौसम में ये दुकाने भी नहीं खुल रही हैं |  उधर शराब ठेकेदारों ने अभी परेशानी के चलते  शराब दुकानों को खोलने से मना कर दिया है | अंदाजा लगाया जा रहा है की  दो दिन अभी और मौसम खराब  रहेगा  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 May 2020

  Mask making registration

शिवराज सरकार खरीदेगी बनाये गए  मास्क   मुख्यमंत्री की पहल पर जीवन शक्ति योजना के तहत महिलाओं ने मास्क बनाने का रजिस्ट्रेशन कराया  | यह मास्क सरकार ग्यारह रूपये  की दर से इन महिलाओं से खरीदेगी  |  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान की पहल पर मास्क बनाने एवं महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहन देने के लिए |  प्रारंभ की गई जीवन शक्ति योजना में 10 हजार  महिलाओं ने मास्क बनाने का रजिस्ट्रेशन कराया  | इस योजना से शहरी महिलाओं को एक तरफ रोजगार मिला | वही इस लॉक डा उन में उनको आर्थिक स्थिति सुधारने का मौका मिला | सरकार  यह मास्क ₹11 प्रति कि दर से खरीदेगी |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 May 2020

 Bear created panic

महिला समेत तीन को किया घायल   रीवा के डभौरा में भालू ने तीन  ग्रमीणो पर हमला कर घायल कर दिया |  भालू के गाँव में घुसने से दहशत का माहौल बन गया  | वन विभाग की टीम ने घयलों को अस्पताल में भर्ती कराया |  लॉक डाउन के दौरान डभौरा वन परिक्षेत्र के गांवों में  भालू के घुस जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया | . ग्रामीणों ने इसकी सूचना  वन विभाग को  दी गई  | जब विभाग की टीम वहां पहुंची तो लोगों ने राहत की सांस ली | भालू के हमले से घायल हुए ग्रामीणों को रेंजर पन्नालाल द्विवेदी ने उप स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया  | रेंजर द्वारा भालू के हमले से घायल हुए ग्रामीणों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई  |  गौरतलब है की इस भालू ने दो गांवों में में तीन लोगों को घायल कर दिया है |  जिसमे एक महिला भी शामिल है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 May 2020

 HATYA

वनरक्षक को शिकारी ने गोली मारी   ग्वालियर में आरोन के जंगल में  बांस का प्लांटेशन देखने जा रहे वन रक्षक दीपू राणा की मोंगिया शिकारी ने गोली मारकर हत्या कर दी |  वनरक्षक के साथ विभाग के दो चौकीदार भी थे  | चौकीदारों का कहना है कि जंगल में बंदूक के साथ शिकारी नजर आने पर दीपू ने उसके पीछे दौड़ लगा दी  | ये देखकर  शिकारी ने वन रक्षक  की  गोली मार  कर हत्या कर दी और   जंगल में भाग गया  |  गोसपुरा स्थित यादव धर्मकांटे के पास रहने वाला दीपू पुत्र सूरज सिंह राणा वनरक्षक था  |  वर्तमान में उसकी पोस्टिंग आरोन की सिद्धबाबा की खोह वन विभाग की चौकी पर थी |  वनरक्षक दीपू   चौकीदार हरिदास व राजू आदिवासी के साथ अपने बीट में हुए बांस के प्लांटेशन को देखने पैदल निकला था, क्योंकि पेट्रोलिंग वाहन खराब पड़ा था  | प्लांटेशन की ओर जाते समय वनरक्षक की नजर मोंगिया शिकारी पर पड़ी |  जिसके हाथ में बंदूक थी | उसकी गतिविधियों से साफ था कि वह शिकार की तलाश में घूम रहा था  | शिकारी की नजर वन विभाग की टीम पर पड़ गई  | जब वनरक्षक दीपू ने  उसे पकड़ने के लिए दौड़ लगा दी  |  पकड़ में आने से बचने के लिए शिकारी ने ओट लेकर बंदूक से फायर कर दिया  | गोली सीने के नीचे लगते ही दीपू जमीन पर गिर पड़ा  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 May 2020

 Coronavariers honors

फ्रंट लाइन वर्कर्स का  बढ़ाया हौंसला   ग्वालियर में फ्रंटलाइन वारियर के रूप में काम कर रहे लोगों का  सेना ने सम्मान किया  | और हौंसला  बढ़ाया  | इस दौरान प्रशासन के बड़े अधिकारी मौजूद रहे|  कोरोना महामारी से जंग लड़ रहे कोरोना योद्धाओं का सेना के जवानो द्वारा सम्मान किया गया  | कलेक्टर कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में सेना के अधिकारियों ने |  राजस्व ,पुलिस चिकित्सक,पैरामेडिकल स्टाफ ,नगर निगम सहित मैदानी अमले को सम्मानित किया  | और उनके कार्य की प्रशंसा की  | गौरतलब है कि  लॉक डाउन के चलते सबसे ज्यादा वर्क लोड पुलिस,चिकित्सक , नगर निगम और राजस्व अमले पर पड़ रहा है | उधर सेना के अधिकारियों ने फूल बाग चौहरे पर भी |  हेलीकाप्टर से  पुलिस के जवानों पर पुष्प वर्षा कर सम्मान किया | पुलिस ने भी तालियां बजाकर सेना का स्वागत किया |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 May 2020

Sanjeevani vehicle

संजीवनी एप,कैमरे से दी जाएगी जानकारी   छतरपुर में कार के अंदर बैठकर कोविड 19 के संदिग्ध मरीज की जांच करने की व्यवस्था की गई है  | और इसे संजीवनी वाहन  नाम दिया गया है | इसके द्वारा  मेडिकल स्टाफ बिना संक्रमित मरीज के समपर्क में आये उसकी जांच कर सकता है  |  छतरपुर के  राजनगर मे पहली बार ऐसी पहल की गई है | जहाँ मेडिकल स्टाफ  कार के अंदर बैठकर कोबिड 19 के संदिग्ध मरीज की जांच कर सकता है  'संजीवनी वाहन' के द्वारा स्वास्थ्य कर्मी अब किसी भी कोरोना संदिग्ध के  बिना संपर्क में आए स्क्रीनिंग जांच कर पाएंगे |  गौरतलब है की बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी  कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने के कारण कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं  |  इसके अलावा बहुत सारे जगहों पर स्वास्थ्य कर्मियों पर हमले भी हुए हैं |  इन दोनों चीजों को ध्यान में रखते हुए राजनगर प्रशासन एवं डॉक्टरों के शोध  ने संजीवनी वाहन की   पहल  की | संजीवनी वाहन में बाहर से एक कैमरा और एक इंफ्रारेड टेंपरेचर सेंसर लगाया गया है | जो संदिग्ध का फोटो लेगा और टेंपरेचर चेक करेगा | और इसे  संजीवनी ऐप द्वारा भरा जाएगा   संजीवनी ऐप द्वारा सभी संदिग्धों की जानकारी एकत्रित की  जाएगी |  और प्रशासन को भेजी जाएगी | बताया जा रहा है की  संजीवनी वाहन' से पी पी ई किट की जरूरत नहीं रहेगी  | और स्वास्थ्य कर्मचारी आसानी से जांच कर पाएंगे |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 May 2020

 Police on patrol

निर्देशों का पालन करने की दी सलाह   सिंगरौली में पुलिस लगातार  गश्त  कर रही है | एसडीओपी  खुद रात में सड़को  पर निकले | और पूरे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया | और लोगों  को  सरकारी दिशा निर्देशों का पालन करने की सलाह दी |  सिंगरौली जिले के मोरवा एसडीओपी नीरज नामदेव  कुछ अलग अंदाज में नजरआए  | और  अपने रीडर नीरज सिंह बघेल के साथ  बुलेट पर ही  गश्त पर निकल पड़े |  गौरतलब है की  एसडीओपी मोरवा एक  टीवी चैनल में जबलपुर में रिपोर्टर भी रह चुके हैं | नीरज ने रात  12 से लेकर सुबह 5 बजे तक पूरे मोरवा क्षेत्र का भ्रमण  किया  | इस दौरान मोरवा, बैढ़न, विन्ध्यनगर, नवानगर, सासन तथा जयंत चौकी में गश्त पर लगे कर्मचारियों को   चौकन्ना  रहने की हिदायत दी | गश्त के दौरान  लोग बिना मास्क के टहलते भी मिले |  जिनको एसडीओपी  ने मास्क वितरित किया | और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 May 2020

  Band performance

आर्मी बैंड ने बढ़ाया योद्धाओं का हौंसला   होशंगाबाद में कोरोना महामारी से जीतने के लिए इन दिनों  कोरोना वॉरियर्स जी जान से जुटे हुए  हैं | इस जंग में पुलिस जवानों और मेडिकल स्टाफ का उत्साह बढ़ाने और सम्मान देने के लिए आर्मी के बैंड ने देशभक्ति धुनों से समां बाँध दिया |  होशंगाबाद जिले में कोरोना वॉरियर्स को सम्मान देने के लिए आर्मी बैंड सामने आया  | एशिया महाद्वीप में   प्रथम स्थान  रखने वाले पचमढ़ी  के  एईसी म्यूजिक ट्रेनिंग सेंटर  आर्मी बैंड   ने पुलिस के जवान एवं डॉक्टरों के सम्मान में करीब 10 अलग-अलग तरह की धुनों को बजाया  | ये कार्यक्रम पचमढ़ी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रखा गया था  | इस विशेष अवसर पर कर्नल विजय कुमार, डॉ योगेंद्र सिंह भी मौजूद थे |  जिन्होंने कोरोना वॉरियर्स के कार्यों की प्रशंसा की  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 May 2020

Volunteer award

पुष्प वर्षा कर बढ़ाया मनोबल बांटे जरूरी सामान   कोरोना योद्धाओं को दिया पीपीई किट सैनिटाइजर   कोरोना के इस संकट काल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता  देश सेवा में लगे हुए हैं  | जहाँ एक तरफ संघ कार्यकर्ताओं द्वारा  जरूरत मंदों  और गरीबों को लगातार भोजन और  राशन उपलब्ध कराया जा रहा है  | वहीं दूसरी ओर  संघ ने भोपाल के कई हिस्सों में  कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया  | और   महामारी से बचने के लिए कोरोना वारियर्स को  पीपीई किट ,  सैनिटाइजर और मास्क  बांटे |  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस ने हर मुसीबत की घड़ी में देश का साथ दिया है | कोरोना वायरस की इस लड़ाई में भी आरएसएस ने सरकार और जरूरतमदों की मदद की  | आरएसएस कार्यकर्ताओं द्वारा  भोपाल में  लॉक डाउन के दौरान लगातार गरीबों को रोज राशन और भोजन वितरित किया  जा रहा है  | भोपाल में आर एस एस  अब तक   40 हजार 500 पैकेट भोजन  और  710 पैकेट राशन वितरित  कर  चुका है  | आरएसएस द्वारा अयोध्या नगर , टी टी नगर , जवाहर चौक , गुफा मदिर सहित कई  स्थानों पर कोरोना  योद्धाओं का  शॉल, श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया | और महामरी से लड़ने के लिए जरूरी सामान बाटा गया  | स्वयं सेवकों ने नगर निगम के सफाईकर्मियों  को उनके जरूरत के सामान के  साथ  मास्क, सैनिटाइजर आदि का वितरण किया   | टी टी नगर के थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिसकर्मीयों का भी सम्मान कर उनका  धन्यवाद ज्ञापित किया |  उनपर पुष्प वर्षा की गई | इसके साथ ही  सभी करोना योद्धाओ को  सैनिटाइजर एवं मास्क बाटे गए  | गांधी आश्रम गांधी नगर में  आशा कार्यकर्ता,  नगर निगम सफाई कर्मियों एवं अन्य सेवा योद्धाओं का  सम्मान किया गया  |  और जरूरी सामान दिया गया  | इस दौरान संघ के कई पदाधिकारी मौजूद रहे  | संघ द्वारा लगातार प्रशासन का सहयोग किया जा रहा है  | और उनके निर्देशों का पालन भी किया जा रहा  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 May 2020

  Service house food delivery

30 गांवों में  675 हाईजीन किटस का वितरण   लॉकडाउन के दौरान सेवासदन  ने 40 दिन में 85 हजार भोजन के पैकेट्स का वितरण जरूरतमंद लोगों को किया  .| इस दौरान बैरसिया तहसील के 30 गांवों में गरीबों को 675 हाईजीन किटस का वितरण भी किया गया  |  सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय ने  हिरदाराम नगर के आसपास के गांवों और भोपाल शहर की झुग्गी बस्तियों के गरीब लोगों को  85 हजार  से अधिक  भोजन  के पैकेट भिजवाए  |  नर सेवा नारायण सेवा के तहत  अस्पताल की पैन्ट्री में प्रतिदिन भोजन तैयार किया जाता है और यह भोजन सेवादारों द्वारा तीन विभिन्न मार्गों पर गाड़ियों से बांटा जाता है  |  विगत 40  दिनों में अस्पताल ने इस सेवा कार्य पर 14 लाख रूपये का व्यय किया | अस्पताल के सेवादारों ने संत नगर के पास के गांवों बूढ़ाखेड़ा, बेहटागांव, लाऊखेड़ी, हलालपुरा के ईसाई कब्रिस्तान के पीछे की झुग्गी बस्ती,  खानूगांव, नेवरी, बरखेड़ा सालम, भैसाखेड़ी की नयी बस्ती और भौरी बकानियां तथा शहर की विभिन्न झुग्गी बस्तियों  के गरीब परिवारों  के लोगों को यह नियमित सहायता दी  |  सेवासदन नेत्र चिकित्सालय के ट्रस्टी लोकूमल जनयानी ने बताया कि संत हिरदाराम साहिब जी के आशीर्वाद और सिद्धू भाऊ के मार्गदर्शन में दानदाताओं के सहयोग से यह सेवा कार्य किया जा रहा है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 May 2020

 Maternal power organization greetings

मातृ शक्ति संगठन ने दी सफाई कामगारों को किट   कोरोना संक्रमण काल में मातृ शक्ति संगठन ने सफाई कर्मचारियों का जगह जगह अभिनंदन किया और उन्हें सुरक्षा किट प्रदान की  | इस संक्रमण काल में सफाई कामगार किसी योध्या से कम नहीं हैं |  टीकमगढ़ में मातृशक्ति संगठन की कार्यकर्ताओं ने   सफाई कर्मचारियों का जगह-जगह जाकर स्वागत  किया  |  मातृ शक्ति संगठन के अध्यक्ष  श्रद्धा चौहान और उनकी टीम ने सफाई कर्मचारियों को एक किट देकर सभी का अभिवादन किया  |  श्रीमती चौहान ने कहा कि आज देश के साथ-साथ पूरी दुनिया जिस कोरोना वायरस से पीड़ित है उसमें स्वास्थ्य कर्मी के बाद सबसे बड़ा काम हमारे सफाई कर्मी करते हैं  |  उनके पास ना तो आधुनिक औजार हैं न सुविधाएँ   |  लेकिन इसके बावजूद वे दिन रात शहर को साफ और स्वच्छ बनाए हुए हैं |  इसलिए हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि इन सफाई कर्मचारी योद्धाओं का स्वागत भी सैनिकों की तरह किया जाए  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 May 2020

 Death in ground dispute

महुआ बिनने को लेकर हुआ था विवाद   सिंगरौली में महुआ बीनने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में  पिता पुत्र की मौत हो गई  | और करीब दस लोग घायल हो गए  | बताया जा रहा है की जमीन को लेकर पहले से ही इनके बीच विवाद था | पुलिस ने मामला दर्ज कर  कार्यवाई शुरू कर दी है  |  सिगरौली में  खमरिया गांव के दो यादव परिवारों के बीच महुआ बीनने को लेकर  विवाद हो गया  | और  मारपीट की वजह से दो लोगों राम सिया यादव व उसके बेटे की  मौत हो गई |  बताया जा रहा है की यादव परिवारों के बीच काफी दिनों से जमीनी विवाद चल रहा था |  लेकिन महुआ बीनने को लेकर विवाद मारपीट तक पहुंच गया  |  इस मारपीट में दोनों पक्षों के 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं |  सूचना मिलने पर  जियावन पुलिस मौके पर पहुंची  |  और मामला दर्ज करते हुए घायलों को  प्राथमिक उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 May 2020

  Band performance

आर्मी बैंड ने बढ़ाया योद्धाओं का हौंसला   होशंगाबाद में कोरोना महामारी से जीतने के लिए इन दिनों  कोरोना वॉरियर्स जी जान से जुटे हुए  हैं | इस जंग में पुलिस जवानों और मेडिकल स्टाफ का उत्साह बढ़ाने और सम्मान देने के लिए आर्मी के बैंड ने देशभक्ति धुनों से समां बाँध दिया |  होशंगाबाद जिले में कोरोना वॉरियर्स को सम्मान देने के लिए आर्मी बैंड सामने आया  | एशिया महाद्वीप में   प्रथम स्थान  रखने वाले पचमढ़ी  के  एईसी म्यूजिक ट्रेनिंग सेंटर  आर्मी बैंड   ने पुलिस के जवान एवं डॉक्टरों के सम्मान में करीब 10 अलग-अलग तरह की धुनों को बजाया  | ये कार्यक्रम पचमढ़ी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रखा गया था  | इस विशेष अवसर पर कर्नल विजय कुमार, डॉ योगेंद्र सिंह भी मौजूद थे |  जिन्होंने कोरोना वॉरियर्स के कार्यों की प्रशंसा की  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 May 2020

  Labor train

29 जिलों के 342 मजदूरों को लाया गया   महाराष्ट्र के नासिक से  मध्यप्रदेश के मजदूर भोपाल लाये गए  |  स्पेशल ट्रेन से आये इन मजदूरों को मिसरौद स्टेशन पर रोक कर इनकी स्क्रीनिंग और जांच की गई  |  और उसके बाद  मजदूरों को उनके गृह जिले भेजा  गया  |  इंगतपुरी के गर्ल्स हॉस्टल में एक महीने से ठहरे  मध्यप्रदेश के मजदूरों  खबर मिली कि तैयार रहो आप लोगों को भोपाल और वहां से फिर आपके घर छोड़ा जाएगा |  यह सुनकर  परेशान मजदुर  खुश हो गए | विशेष ट्रेन से ये लोग  भोपाल  पहुंचे | दतिया जिले के मजदूर  हेमंत केवट ने बताया कि वह अपने परिवार के चार सदस्यों के साथ महाराष्ट्र के कल्याण में फूलों का काम करने गया था | लाकडाउन के बाद से काम बंद हो गया, वे किसी तरह घर जाने के लिए 1 महीने पहले निकले थे जिन्हें इंगतपुरी में प्रशासन ने पकड़ लिया और एक गर्ल्स हॉस्टल में कवारांटाइन कर दिया |  हेमंत ने बताया कि इस दौरान कई संघर्षों से गुजरना पड़ा  |  विशेष ट्रेन में प्रदेश के 29 जिलों के 342 मजदूरों को लाया गया है | पूर्व में ट्रेन को भोपाल स्टेशन पर रोका जाना था लेकिन प्रशासन की तरफ से प्रस्ताव था कि भोपाल की बजाय मिसरोद स्टेशन भीड़-भाड़ से अलग और स्वतंत्र है |  यहां से मजदूरों को बगैर भीड़ के बीच से बसों के जरिए उनके गृह जिले भेजा जा सकता है इसलिए ट्रेन को मिसरोद में रोका  गया | जैसे ही ट्रेन पहुंची सबसे पहले प्रशासन के अधिकारियों ने मजदूरों को समझाइश दी कि उन्हें एक-दूसरे से शारीरिक दूरी बना कर रखना है |  किसी भी स्थिति में एक जगह एकत्रित नहीं होना है |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 May 2020

 kamalnath

सोशल मीडिया पर वीडियो की धूम   सिंधिया की अनदेखी करना कमलनाथ को भारी पड़ गया और उनकी सरकार गिर गई  | अब  कमलनाथ रिटर्नस कर के एक वीडियो जमकर सोशल मीडिया वायरल  हो  रहा है  |  जिसमें शिवराज सिंह ,ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ एक फिल्म के दृश्य में नजर आ रहे हैं  | बताया जा रहा है इस वीडियो को कोंग्रस कार्यकर्ताओं ने तैयार किया है  |  कोंग्रस की मानें तो पंद्रह अगस्त पर कमलनाथ फिर मुख्यमंत्री के रूप में झंडा फहराएंगे  | कमलनाथ को भी उम्मीद है कि आगामी उच्च चुनाव में कांग्रेस को कम से कम  15 सीटें मिलेंगे और उनकी मध्यप्रदेश की सत्ता में वापसी होगी |  इस बीच कमलनाथ को लेकर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है  | इसे  कमलनाथ रिटर्न्स नाम दिया गया है  | कांग्रेस कार्यकर्ता इसे वायरल कर रहे हैं  जिसमें एक फिल्म के दृश्य के जरिये कमलनाथ की वापसी की बात कही गई है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 May 2020

  Govind singh rajput

बुंदेलखंड में बने नए समीकरण   बुंदेलखंड में नए राजनीतिक समीकरण बन रहे हैं  | शिवराज सरकार में मंत्री बने गोविन्द राजपूत बीजेपी के दिग्गज गोपाल भार्गव से मिलने पहुंचे  |  माना जा रहा है कि गोविन्द राजपूत के कारण ही पहली खेप में भार्गव मंत्री नहीं बन पाए |  ये दोनों नेता बुंदेलखंड की सियासत में अब से पहले बीजेपी और कोंग्रस का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं |  गढ़ाकोटा  में गोपाल भार्गव  के  निवास गणनायक में मध्यप्रदेश शासन में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पहुंचे  |  दोनो नेताओं के बीच लम्बी चर्चा हुई  |  अब से पहले गोविन्द राजपूत कांग्रेस से मंत्री थे  | लेकिन कमलनाथ सरकार गिराने के बाद उन्हें सिंधिया के कोटे से शिवराज मंत्रिमंडल में जगह मिली | जिस कारण गोपाल भार्गव को  फिलहाल मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया  |  राजपूत के कारण ही   गोपाल भार्गव की उपेक्षा  की गई  | ऐसे में रूठे हुए  गोपाल भार्गव को राजपूत ने मानने की कोशिश की और गिले शिकवे दूर किये  | मंत्री गोविंद सिंह राजपूत से गोपाल भार्गव के निवास आने  ओर नाराजगी का प्रश्न पूछा गया तो उन्होंने कहा   की भार्गव जी नाराज हो या ना हो उन्हें मनाने कि क्षमता मुझमें नहीं है  |  गोपाल भार्गव से गोविंद सिंह राजपूत के   आने की वजह पूछी तो उनका कहना था कि भोपाल से लौटे थे तो उनने सोचा कि भैया से मिलते  जाए  |  जब वो मंत्री बने तो में भोपाल में नहीं था  |  बहुत दिन से मिले भी नहीं थे |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 May 2020

  Illegal english liquor

शराब कारोबारी पर हुई कार्यवाई   कोरोना  संक्रमण काल में ग्वालियर में बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई है  |  बताया जा रहा है की पकड़ी गई शराब की कीमत लगभग पचास लाख रुपये है  |  लॉक डाउन के बावजूद  अवैध शराब का कारोबार रुकने का नाम नहीं ले  रहा है  | मुखबिर की सूचना पर  ग्वालियर के  गोसपुरा में ज्ञान वर्मा के घर पर  छापेमार कार्यवाई की गई  | जहां से  अवैध अंग्रेजी शराब का जखीरा  बरामद किया गया  |   यह अवैध अंग्रेजी शराब तीन कमरों में रखी हुई थी |  जिसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है  |  अवैध शराब कारोबारी ज्ञान वर्मा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 May 2020

 Operation screws

 दो लाख  कीमत पहले भी आ चुके हैं मामले     सिंगरौली में अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन शिकंजा के तहत कार्यवाई की गई  | कार्यवाई में 2 लाख कीमत  की  स्मैक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है  |  पुलिस अधीक्षक  टीके विद्यार्थी के द्वारा अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही को लेकर  सख्त निर्देश दिए गए हैं  |  कोतवाली टीआई अरुण पांडेय ने  मुखबिर  की सूचना पर  |  मादक पदार्थ स्मैक तस्करी में लिप्त   कचनी निवासी सुनील कुशवाहा को गिरफ्तार किया  | और उसके पास  से 10 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक बरामद किया |   मादक पदार्थ स्मेंक की  अंतरराजीय बाजार में   कीमत दो लाख से अधिक बताई जा रही है  | इस व्यक्ति के खिलाफ पहले भी नशे की तस्करी को लेकर कई शिकायते आ चुकी हैं  | आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस की धारा  के तहत मामला दर्ज कर  |  न्यायालय में पेश किया गया |  जहां से उसे  जेल भेज दिया गया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 May 2020

 Traitor who

सिंधिया को गद्दार कहने वाले नाक रगड़ते थे   सिंधिया को लेकर राजनीति बीजेपी और कांग्रेस दोनों में ही अपने चरम पर है  |  सिंधिया को कोंग्रेसियों द्वारा गद्दार कहे जाने पर उनके समर्थक  पुराने कांग्रेस नेता मोहन सिंह राठौर ने कहा कि जो लोग अब सिंधिया को गद्दार कह रहे हैं वे सिंधिया की चौखट पर नाक रगड़ते थे  |  पुराने कोंग्रेसी सिंधिया समर्थक मोहन सिंह राठौर खुल कर ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में सामने आये हैं  |  कुछ कांग्रसियों द्वारा सिंधिया को गद्दार कहे जाने और राठौर ने कहा  | श्रीमंत को गद्दार कहने वालों को हमने सिंधिया  की चौखट पर  नाक रगड़ते हुए देखा है  |  गद्दार कौन ?  एक गद्दार को हमने भी देखा है |  जिसने बीएसपी पार्टी से  गद्दारी कर कांग्रेस की दिग्विजय सरकार की सत्ता की मलाई खाई   |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 May 2020

 Death of constable

पेट दर्द की शिकायत के चलते हुए थे भर्ती   जवा में  ड्यूटी के दौरान एक आरक्षक के पेट में  अचानक दर्द उठा  | और अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई |  जिससे पूरे थाना क्षेत्र में शोक व्याप्त है |  जवा के पनवार थाना में पदस्थ आरक्षक सुनील मर्सकोले के पेट में अचानक दर्द उठा  |  जानकारी लगते ही थाना प्रभारी और साथी पुलिसकर्मियों ने आरक्षक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया |  जहाँ उपचार के दौरान सुनील मर्सकोले ने दम तोड़ दिया  | आरक्षक की मौत की जानकारी लगते ही पुलिस महकमे में गम का माहौल छा गया  | घटना की जानकारी आरक्षक के परिजनों को दी गयी   | और शव का पोस्टमार्टम कराकर उनके गृह ग्राम पहुंचाया गया  |  बताया जा रहा है की आरक्षक गरीब परिवार से थे |  और उनकी तनख्वाह से उनके पूरे परिवार का खर्च  चलता था  | थाना प्रभारी ने  पनवार थाना में  श्रध्दाजलि सभा आयोजित कर आरक्षक  की  आत्मा की शांति के लिए   दो मिनट का मौन रखकर शोक सम्वेदनाएं व्यक्त की  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 May 2020

 CORONA VIRUS

कोरोना से ठीक होकर घर जा रहे हैं लोग   मध्यप्रदेश  में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या  और मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता  जा रहा  है |  ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने लोगों का हौंसला बढ़ाते हुए कहा है कोरोना से ठीक होकर लोग घर जा रहे हैं  | कोरोना से बिलकुल भी डरने की जरूरत नहीं है  |  कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या  उन्नीस सौ के आसपास पहुँच गई है  | अब तक 97 लोगों की इससे मौत हो चुकी है और 228 लोग स्वस्थ होकर वापस लौट चुके हैं | अकेले इंदौर  में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या शुक्रवार रात 1085 पहुंच चुकी थी |  ऐसे में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है |  समय पर पता लगा कर इलाज की व्यवस्था की गई है  | लोग अब ठीक हो कर घर जा रहे हैं |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 April 2020

  Rewa Police

एम्बुलेंस को कोरोना संक्रमित बताकर उसमे बैठाया रोते भागते नजर आये बहाना बनाने वाले लोग   कोरोना संक्रमित मरीजों का ग्राफ हर दिन बढ़ता जा रहा है  | प्रशासन के लाख मना करने के बाद भी लोग घरों से बाहर निकल रहें हैं |  ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए रीवा पुलिस प्रशासन ने अनोखा कदम उठाया  .| पुलिस ने आवारा घूम रहे लोगों को एम्बुलेंस में यह बोलकर बैठाना शुरू कर दिया की यह कोरोना संक्रमित है  |  जिसके बाद लोगों में भय का माहौल बना और वो भागते नजर आये |  रीवा मे लॉक डाउन के बावजूद सड़कों  पर आवारा व फालतू  घूमने वालो का आंकड़ा कम नहीं हो रहा | पुलिस प्रशासन लगातार चेतावनी दे रहा |  उसके बावजूद लोग मोटरसाइकिल से घूमते नजर आ रहे  | पुलिस के पूछने पर तो जैसे इनके पास बहानो की लम्बी चौड़ी लिस्ट है  | कोई डॉक्टर का परचा लिए है तो कोई कुछ बता रहा है  | रीवा पुलिस ने फालतू घूम रहे लोगों से निजात पाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया  | अनावश्यक घूम रहे लोगों को पकड़कर एम्बुलेंस में बैठाया गया  | और उन्हें यह बताया गया की यह एम्बुलेंस कोरोना संक्रमित है | बस फिर क्या था  | लोगों के हाल खराब होने लगे  |  कोरोना वायरस के डर के कारण   कई लोग रोते और भागते नजर आये  | लोगों ने  पुलिस से अपनी गलती की माफी माँगी  |  इसके बाद उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया  | प्रशासन का कहना  है की प्रदेश में कोरोना के कारण कई लोगों की जान  जा चुकी है | लेकिन लोग अभी भी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे  | प्रशासन ने  फिर लोगों से घरों में रहने की अपील की है  |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 April 2020

  Govind Singh

कोरोना रहने तक बायोमैट्रिक का उपयोग नहीं   खाद्य नागरिक आपूर्ति  एवं उपभोक्ता संरक्षण सहकारिता मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने क्रोरोना वायरस के चलते  |  बायोमैट्रिक और थम्ब इम्प्रेशन के उपयोग पर रोक लगा दी है |  राजपूत ने कहा की बिना थम्ब इम्प्रेशन के ही राशन दिया जाएगा  |  प्रदेश में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं |  जिसको देखते हुए खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री गोविंदा सिंह राजपूत ने कहा की बायोमैट्रिक और थम्ब इम्प्रेशन के बिना ही रशन दिया जाएगा  | आम आदमी को  थम्ब इंप्रेशन लगाने की जरूरत नहीं  |  राजपूत ने कहा की जब तक कोरोना संक्रमन का खतरा है तब तक ऐसे ही राशन दिया जाएगा  | कहीं भी बायोमैट्रिक और थम्ब इम्प्रेशन का उपयोग नहीं होगा | गौरतलब है की कोरोना संक्रमण एक से दूसरे में बड़े तेजी से फ़ैल रहा है |  और यह संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलता है  | ऐसे में गोविन्द सिंह के इस निर्णय से कोरोना फ़ैलने का खतरा कम हो जायेगा  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 April 2020

 Sand mafia

अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर लेकर भागे  माफिया   छतरपुर  मे लाक डाउन.होने के बाद भी रेत माफियाओ के हौसले बुलंद है  | पुलिस के रोकने के बाद भी रेत माफिया रेत से भरे ट्रैक्टर को ले भागे |  यह पूरी घटना पुलिस ने मोबाइल में कैद कर ली |   जिसके बाद अब रेत माफियाओं पर कार्यवाई की जा रही है |  यह  मामला छतरपुर के बडामलेहरा  बस स्टैंड का है |  लॉक डाउन  में  ड्यूटी कर रहे आरक्षक के कब्जे से   रेत माफिया रेत से भरा ट्रेक्टर ले कर भाग गया  |  जानकारी के अनुसार  पुलिस चेक पोस्ट पर सेंधपा पुलिस चौकी में पदस्थ आरक्षक  |  बलबीर सिंह राजपूत, रामदयाल और लक्ष्मन नगर रक्षा समिति सदस्य भगवान दास लॉक डाउन की ड्यूटी कर रहे थे |  उसी दौरान वहाँ से ट्रैक्टर में कुछ लोग अवैध रेत ले जाने का कार्य कर रहे थे |  जिसे आरक्षक बलबीर ने रोक कर रेत परिवहन सम्बंधी दस्तावेज मांगे | ड्राइवर के पास दस्तावेज ना होने पर आरक्षक ने उक्त ट्रेक्टर पुलिस थाना ले जाने के लिए कहा | तो ड्राइवर ने फोन कर मुकेश शुक्ला  को बुला लिया  |  वहाँ आकर मुकेश शुक्ला ने आरक्षक से बहस की और ट्रैक्टर ले कर चला गया |  पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाई  शुरू कर दी है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 April 2020

 Government ambulance private use

सरकारी एम्बुलेंस का किया निजी उपयोग   भोपाल से छिंदवाड़ा पहुंचे,लोगों ने जताया विरोध     कोरोना के इस संकट में एक लापरवाही सब पर भरी पड़ सकती है  | और अगर लापरवाही करने वाला डॉक्टर ही हो तो  फिर दूसरों से क्या उम्मीद की जा सकती है | अपनी बेटी को भोपाल से छिंदवाड़ा लाने के लिए डॉक्टर ने खुद को गंभीर रोगी बना दिया  |  और  नियमो को ताक  पर रखकर | सरकारी एम्बुलेंस का गलत इस्तेमाल  करते हुए  | अपनी बेटी को भोपाल से छिंदवाड़ा ले आये  |  छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव स्थित कोल इंडिया की संस्था वेकोलि कन्हान एरिया के मेडिकल आफिसर डॉक्टर बसु ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए  खुद से ही खुद को रेड कार्ड में गंभीर बताया | और एम्बुलेंस में सवार होकर भोपाल अपनी बेटी को लेने पहुँच गए |  डॉक्टर बासु ने सरकारी गाड़ी  को अपने निजी उपयोग में लेते हुए |  बेटी को रातों रात भोपाल अयोध्या बायपास स्थित एक स्थान से  जुन्नारदेव ले आये  | और सुबह वह गभीर से स्वस्थ हो गए |  इस डॉक्टर ने इसके बाद  ड्यूटी भी  ज्वाइन भी कर ली  | और बेटी को भोपाल से वापस लाने की बात  बाद में स्वीकार की  | बेटी को भोपाल से लाने की बात भी डॉक्टर ने प्रशासन से पहले छुपाई  | जैसे ही इस बात की ख़बर वेकोलि अस्पताल के कर्मचारी और यूनियन के नेताओ को लगी तो वे  दहशत में आ गए |  लोगों ने डॉक्टर के इस कृत्य का विरोध  किया है |   आनन फानन में डॉक्टर की बेटी और ड्राइवर को कोरेटिन कर दिया गया  | लेकिन डॉक्टर ने खुद को स्वाथ्य बताते हुए कोरेटिन होने से मना कर दिया  | वहीं विरोध  कर रहे यूनियन के लीडरों ने इस बात की शिकायत थाने में दर्ज कराई | और अस्पताल में काम करने से मना कर दिया  | लेकिन प्रशासन के अधिकारियों द्वारा अब तक डॉक्टर को न कोरेटिन किया गया | और न ही उस पर कोई कार्यवाही की गई  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 April 2020

 CORONA VIRUS

कोरोना से ठीक होकर घर जा रहे हैं लोग   मध्यप्रदेश  में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या  और मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता  जा रहा  है |  ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने लोगों का हौंसला बढ़ाते हुए कहा है कोरोना से ठीक होकर लोग घर जा रहे हैं  | कोरोना से बिलकुल भी डरने की जरूरत नहीं है  |  कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या  उन्नीस सौ के आसपास पहुँच गई है  | अब तक 97 लोगों की इससे मौत हो चुकी है और 228 लोग स्वस्थ होकर वापस लौट चुके हैं | अकेले इंदौर  में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या शुक्रवार रात 1085 पहुंच चुकी थी |  ऐसे में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है |  समय पर पता लगा कर इलाज की व्यवस्था की गई है  | लोग अब ठीक हो कर घर जा रहे हैं |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 April 2020

Awe of bats

गाँवों में हैं बड़ी संख्या में चमगादड़ ICMR :चमगादड़ का वायरस इंसान में आने की पुष्टि नहीं   कोरोना वायरस चमगादड़ से फ़ैलाने  की खबर से  रीवा सतना के लोगों में भय का माहौल बना हुआ  है |  लोगों का कहना है की इन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में चमगादड़ पाए जाते हैं  | और अगर चमगादड़ से कोरोना वायरस सीधे तौर पर मनुष्य में आता है तो कोरोना के फ़ैलने की आशंका बहोत ज्यादा है  .| हालाँकि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद यानी  ICMR   ने पहले ही इस्पष्ट कर दिया है की  | कोरोना वायरस चमागदड़ों में भी पाए जाते हैं | लेकिन वो अलग होते हैं | चमगादड़ का वायरस इंसान में आने की पुष्टि नहीं हुई है  |  रीवा सतना में लोग चमगादड़ से भयभीत है |  कोरोना वायरस चमगादड़ से फ़ैलने की खबर ने लोगों को परेशान कर दिया है  | लोगों का कहना है की इन क्षेत्रों में चमगादड़ बड़ी  संख्या में पाए जाते हैं |  अगर चमगादड़ से कोरोना फैला तो यहाँ की स्थिति खराब हो जाएगी | रीवा से 25 किमी दूर रीवा-सतना की सीमा में स्थित बकिया  गांव में संन्नाटा पसरा है  |  लाॅक डाउन के साथ ही चमगादड़ों से यहां के लोग खौफजदा है  | यहाँ बरगद , पीपल  और आम के पेड़ों में चमगादड़ पाए जाते हैं | लोगों का मानना है की यहाँ वर्षो से ये चमगादड़ रह रहे हैं  | अभी तक ऐसी स्थिति कभी नहीं आई | गौरतलब है की  विंध्य क्षेत्र  कोरोना के संक्रमण से दूर  है | और  चमगादड़ से कोरोना फ़ैलने की खबर ने लोगों में डर का माहौल बना दिया है |  वैज्ञानिकों की माने तो चमगादड़ से मनुष्य में कोरोना सीधे आने के प्रमाण नहीं है | और यह अभी शोध का विषय है |  इसलिए लोगों को डरने की आवश्यकता नहीं है |  घर पर रहें सुरक्षित रहें |  केवल सावधानी बरतने की जरूरत है | भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद  यानी ICMR के प्रवक्ता ने बताया है की   कोरोना वायरस चमगादड़ों में पाया जाता है     लेकिन वह चमगादड़ों का ही वायरस होता है, इंसानों में नहीं आ सकता | ICMR के मुताबिक़  चमगादड़ों से इंसान में कोरोना वायरस आने की घटना हजार साल में एकाध बार हो जाए तो यही बहुत बड़ी बात है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 April 2020

Suicide

पारिवारिक कलह में माँ ने की खुदकशी    बैरागढ़ में  एक महिला ने पहले अपनी 1 साल की बच्ची का गला घोंट दिया  और  तीन मंजिला मकान की छत से कूद गई   ...  महिला की भी मौके पर ही मौत हो गई |  दिल दहला देने वाली यह घटना सर्वोदय कॉलोनी में हुई  | इस मामले में पुलिस महिला के पति और सास-ससुर से पूछताछ कर रही है | शुरूआती जांच में पुलिस को महिला के अवसाद ग्रस्त होने की जानकारी मिली है  |  अर्चना पत्नी मनोज यादव सर्वेदय कॉलोनी में पति और सास-ससुर के साथ रहती थी | अर्चना ने एक साल पहले बेटी मिक्की को जन्म दिया था  |  मनोज साफ्टवेयर इंजीनियर है और पुणे की एक फर्म में काम करता है | वह होली के अवसर पर घर आया  और  इसके बाद लॉक डाउन होने के कारण भोपाल में ही रुका हुआ था | थाना प्रभारी शिवपालसिंह कुशवाहा ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में मनोज ने बताया कि गुरुवार दोपहर सभी लोग घर में थे |  इस दौरान अर्चना ने बेटी का गला घोंट दिया | जब वह कमरे में पहुंचा तो अर्चना तेजी से सीढ़ी चढ़ते हुए छत की तरफ भागी  | उसने बच्ची को देखा और इलाज के लिए लेकर सिविल अस्पताल पहुंचा |  वहां चैक करने के बाद डॉक्टर ने मिक्की को मृत घोषित कर दिया  | उधर इस बीच अर्चना छत से कूद चुकी थी  |    एएसपी दिनेश कौशल ने बताया कि अर्चना मूलतः इंदौर की रहने वाली थी | वर्ष2017 में उसकी शादी मनोज के साथ हुई थी |  मनोज का यह दूसरा विवाह था |  पहली पत्नी से उसका तलाक हो चुका है |  घटना स्थल की एफएसएल टीम से जांच कराने के बाद जरूरी साक्ष्य जांच के लिए जुटा लिए गए हैं  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 April 2020

  Bat to Corona

प्रशासन की चमगादड़ों से ना डरने की अपील   चीन मे चमगादड़ से कोरोना वायरस फैलने की खबरो के बीच | अब छतरपुर के बिजावर मे भी इसकी दहशत दिखाई दे रही है |   गौरतलब है की बिजावर में बड़ी संख्या में चमगादड़ पाए जाते हैं  | जिससे अब लोगों में दहशत का माहौल  है |  जांच में पाया गया है की चमगादड़ाें की दाे प्रजातियों में बैट कोरोना वायरस  मिला है |  यही वजह है कि बिजावर में चमगादड़ाें के कारण लाेग भारी दहशत में है  | हजाराें की तादाद में यहां चमगादड़ राज शासन के महल और आसपास के पेड़ों  पर वर्षाें से डेरा डाले हैं |  शाम के समय पूरे  शहर में इनको उड़ते हुए देखा जा सकता है | लॉक डाउन में लाेग अपने अपने घराें में है |  लेकिन चमगादड़ाें काे उडता देख लाेग दहशत में है  | सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी ने लाेगाें काे चमगादड़ाें से ना डरने की अपील की है | वैज्ञानिकों ने ये जरूर दावा किया है की चमगादड़ में कोरोना के वायरस मिले है | पर यह निश्चित नहीं की यह मानव शरीर में डायरेक्ट आ सकता है |  यह अभी शोध का विषय है| अभी तक इस बात के सबूत नहीं मिले हैं के ये वायरस मानव शरीर में कैसे प्रवेश कर रहा है  |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 April 2020

  NTPC

एनटीपीसी विंध्याचल ने की सीएसआर के तहत मदद   भारत सरकार की प्रमुख ऊर्जा कंपनी एनटीपीसी ने सिंगरौली में  पानी की किल्लत से निजात पाने के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को 32 लाख 95  हजार की मदद की है |  कंपनी ने यह सहायता हैण्ड पम्प खनन के लिए सरकार को दी  है |  सिंगरौली एनटीपीसी विंध्याचल  परियोजना ने सीएसआर के तहत जिले में भीषण गर्मी को देखते हुए | लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को 32 लाख 95 हजार  का चेक दिया |  इसके माध्यम से सरकार 35 नाग नए हैंड पम्पों का खनन कर  पानी की समस्या से निजात पा सकती  हैं | कंपनी के सीईओ ने यह चेक  लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख एसएऌ धुर्वे की उपस्थिति में दिया | कंपनी ने सीएसआर के तहत पहले भी कंपनी इस तरह के सहयोग किये हैं |  कंपनी ने सामाजिक कार्यों के लिए विभिन्न संस्थानों को करोड़ों का अनुदान दिया है | एनटीपीसी विंध्यांचल कंपनी  के कार्यकारी निदेशक द्वारा बताया गया कि कंपनी सामाजिक दायित्व के लिए हमेशा तत्पर रहती है  | कोरोना वायरस की महामारी को लेकर भी कंपनी ने जिले में स्थापित रेड क्रॉस को  मदद की है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 April 2020

  Pradhuman Singh Tomar

सर पर रखकर घर-घर पहुंचाई राशन की बोरी   साफ़ सफाई को लेकर चर्चा में रहने वाले पूर्व मंत्री प्रधुम्न  सिंह तोमर का नया अंदाज देखने को मिला  | तोमर ने मजदूर ना मिलने पर खुद राशन की बोरी सर पर उठाकर लोगों के घर तक  पहुंचाई  ...अपने अजीबो गरीब कार्य को लेकर सुर्खियां बटोर चुके पूर्व मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर इन दिनों सर पर बोरी उठाने को लेकर चर्चा में बने हुए हैं | दरअसल लॉक डाउन के दौरान सभी को बाहर निकलने से  मना कर दिया गया है |  ऐसे में राशन की बोरी उठाने के लिए कोई मजदूर नहीं मिल रहा |  जिसको देखते हुए तोमर ने खुद राशन की बोरी उठाई और | राशन लोगों के घरों तक पहुंचने का कार्य किया  |  यह तस्वीर ग्वालियर की है |  जहाँ तोमर सर पर रशन की बोरी लेकर जा रहें हैं |  गौरतलब  है की पहले भी प्रद्युमन सिंह ने  नाले में खुद साफ़ सफाई की थी | जहाँ भी इनको गन्दगी दिखती है |  वहीं मोर्चा संभाल लेते हैं  | लोग तो इन्हे अब सफाई मंत्री के नाम से भी जानने लगे है  |  लोगों ने इनके इस कार्य की सराहना भी की है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 April 2020

  Corona warriors

गीत गाकर बढ़ाया सभी का हौसला   कोरोना महामारी से लड़ रहे कोरोना वारियर्स का जगह जगह स्वागत किया जा रहा है |  रीवा के जवा में कोरोना वारियर्स का लोगों ने पुष्प वर्ष कर सम्मान किया | और हौसला अफजाई की  |  जावा में कोरोना वायरस से लड़  रहे पुलिसकर्मी, चिकित्सक और सफाईकर्मियों का स्वागत किया गया |  त्योंथर के भाजपा नेता प्रशांत पाठक ने तिलक लगाकर योद्धाओं को फूल माला  पहनाई | और पुष्प वर्षा कर उनका   हौसला बढ़ाया  | इस दौरान कोरोना से बचाव के लिए  लिए मास्क व साबुन का वितरण किया गया  | कोरोना महामारी के बारे में लोगों  को जागरूक किया गया  | और सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने पर जोर दिया गया |  लोगों ने मध्यप्रदेश उत्तरप्रदेश की सीमा पर स्तिथि चेक पोस्ट  पर  तैनात पुलिसकर्मियों का  सम्मान किया | और कोरोना हारेगा के गीत गाये |  कोरोना फाइटर्स को सम्मान करते हुए प्रशांत पाठक ने कहा कि   इस वैश्विक महामारी में जब लोग घरों में लॉक डाउन का पालन कर रहे हैं |  तब सड़कों पर सभी कोरोना वारियर्स हमारी सुरक्षा के लिए अपना फर्ज निभा रहे हैं |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 April 2020

 Social Distancing

सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियाँ   भोपाल में राशन के लिए अधिकांश जगह लोग सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियाँ उड़ाते नजर आ रहे हैं  | राशन लेने पहुंचे लोग अपने थैलों से तो सोशल डिस्टेंसिंग करवाते हैं लेकिन खुद ऐसा नहीं करते |  इन लोगों को न तो प्रशासन ऐसा करने से रोकता है और न दूकानदार  |  शासकीय  उचित मूल्य  की राशन   दुकानों पर सोशल डिस्टेंस नियमों  की जमकर धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं  |  कई जगह अपने थैलों को लोग लाइन से रखकर दिखावे के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हैं और खुद दूकान पर भीड़ लगा लेते हैं | ये नजर देखकर आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि भोपल के लोग कोरोना संक्रमण को लेकर कितने सतर्क हैं |  ऐसे में प्रशासन और दुकानदार दोनों ही  लापरवाह रवैया अपनाये हुए हैं |  भोपाल ने बाफना  कॉलोनी  की इस दूकान पर  बड़ी  संख्या में मौजूद लोगों  को देखकर लगता है की कोरोना का कोई खतरा ही नहीं है  |  सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना भले ही ये राशन की दुकान के बाहर रखे थैले सीख गए  हैं  | पर  इन थैलों के मालिकों को शोषल डिस्टेंसिंग  की कोई परवाह नहीं है |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 April 2020

 Women Patwari Social Work

वेतन के पैसे से बाटा गरीबों  को किराना सामान   छतरपुर में एक महिला पटवारी ने कोरोना की इस जंग में मिसाल  कायम की | महिला पटवारी ने अपने एक माह के वेतन से खाद्य सामग्री खरीदी और फिर पैकेट बनाकर जरूरत मंद लोगों में बांटे |  कलेक्टर ने महिला पटवारी के इस कार्य की सराहना की  | और अपने सोशल अकाउंट पर पोस्ट किया |  छतरपुर में तहसील के हल्का बूदौर में पदस्थ महिला पटवारी सुनीता शिवहरे ने ऐसी मिसाल पेश की है  जिसकी   तारीफ आम जनता में ही नहीं   |  बल्कि अधिकारियो में भी खूब हो रही है  | दरअसल ग्राम पंचायत बूदौर की महिला पटवारी सुनीता शिवहरे ने लॉकडाउन के दौरान  अपने एक माह  के  वेतन से  |  राशन का सामान खरीदा  |  और फिर जरुरतमंदो और गरीबों में बाट दिया |  महिला पटवारी के इस कार्य में उनके पति एडवोकेट सुशील शिवहरे  मदद कर रहे है  |  महिला पटवारी के इस तरह के सामाजिक कार्य करने की जानकारी जब कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह को लगी तो  | उन्होंने कार्य की सराहना करते हुए ऑफिशियल फेसबुक पेज पर संदेश डालते हुए महिला पटवारी को बधाई दी  |  जानकारी के अनुसार महिला पटवारी सुनीता शिवहरे की लॉकडाउन के कारण ड्यूटी तहसील कार्यालय में बने कंट्रोल रूम में लगी हुई है | बावजूद  इसके वह समय निकालकर जरुरतमंदो की मदद कर  मिसाल पेश कर रही हैं |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 April 2020

  Illegal liquor sale

2 लाख 50 हजार से ज्यादा की शराब जब्त   लाक डाउन के दौरान सिंगरौली में अवैध शराब का कारोबार चल रहा था  |   शिकायत मिलने पर आबकारी विभाग ने छापेमार कार्यवाई करते हुए |   मौके से करीब दो लाख पचास हजार कीमत की शराब जब्त की है  |  लाक डाउन की वजह से शराब की बिक्री पर  प्रतिबंध  लगा हुआ है  | इसके बावजूद  शराब का अवैध कारोबार रुकने का नाम नाह ले रहा है |  सिंगरौली में आबकारी विभाग ने छापेमार कार्यवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है  | आबकारी विभाग के अधिकारी अनिल जैन ने बताया कि  विभाग ने छापेमार कार्यवाई करते हुए  सन्तोष विन्द के  निवास स्थान  से 3 पेटी अंग्रेजी  शराब और  107 पेटी देशी शराब  जब्त की है |  जिसकी अनुमानित  कीमत  2 लाख 50 हजार  से ज्यादा बताई जा रही है  | बताया जा रहा है की आरोपी पर पहले भी कार्यवाई की जा चुकी है |  लेकिन यह अभी भी अपनी हरकतों से बाज नही आ रहा  | आरोपी पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 April 2020

 SHIVRAJ SINGH  CHAUHAN

नरोत्तम -गृह,स्वास्थ्य, कमल पटेल -कृषि   तुलसी -जल संसाधन,मीना -आदिम जाति कल्याण गोविन्द राजपूत- खाद्य एवं आपूर्ति विभाग,सहकारिता   मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नैनो मंत्रिमंडल में विभाग का बटवारा  कर दिया है | पांचो कैबिनेट मंत्रियों को संभाग की जिम्मेदारी के साथ महत्वपूर्ण विभागों का मंत्री बनाया गया है  |  नरोत्तम मिश्रा को गृह और स्वस्थ्य मंत्री बनाया गया है  |  शिवराज सराकर बनने  के करीब एक महीने बाद बने  | मिनी मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अब विभागों का बटवारा कर दिया है  |  नरोत्तम मिश्रा को गृह और स्वास्थ्य मंत्री बनाया  गया है  |  तुलसी सिलावट जल संसाधन मंत्री  , कमल पटेल को कृषि विभाग , मीना सिंह को आदिम जाति कल्याण विभाग , गोविंद सिंह राजपूत को  खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के साथ सहकारिता विभाग भी दिया गया है | गौरतलब है की इन मंत्रियों के पास संभाग देखने की भी जिम्मेदारी  है  | इसके साथ ही  पांचों कैबिनेट मंत्रियों को विभागों के साथ कोरोना महामारी से लड़ने की भी जिमेदारी दी गई है  |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  23 April 2020

Aware by painting

  भारत स्काउट गाइड और कला मंच की पहल   वैश्विक बीमारी कोरोना की चपेट में लगभग पूरा विश्व शामिल हो गया है  | और लोग अपने-अपने तरीकों से इस महामारी से बचने के तरीके के बारे में बता रहे हैं |  टीकमगढ़ में भारत स्काउट गाइड और कला मंच ने रोड पर चित्रकारी कर लोगों को इस बीमारी से बचने के लिए जागरूक किया  |  टीकमगढ़ में भारत स्काउट गाइड और कला मंच के संयुक्त प्रयास से  शहर के विभिन्न चौराहों और रोड पर चित्रकारी कर आम जनमानस को कोरोना वायरस से होने वाली बीमारी के प्रति जागरूक किया जा रहा है |  बुंदेलखंड कला मंच के चित्रकारों की चित्रकारी ने  लोगों को  बीमारी के खिलाफ सोचने पर मजबूर कर दिया  है|  कला मंच के द्वारा लोगों को जागरूक करने के साथ ही  गरीब और जरूरतमंदों को आवश्यक वस्तु भी उपलब्ध कराई जा रही है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  23 April 2020

 Help of poor children

बच्चों के घर पहुंचाया जा रहा सामान     लॉक डाउन के दौरान बच्चों की पढ़ाई में असर न पड़े इसके  लिए | जवा में  विद्यालय संचालकों और शिक्षकों ने बच्चों को  उनके घर पर किताब पहुँचाने का जिम्मा उठाया है |  इसके साथ गाँव में लाइब्रेरी के माध्यम से छात्रों  को शिक्षा देने का कार्य किया जा रहा है  |  शिक्षकों की इस पहल का सभी ने सराहना की | लॉक डाउन के दौरान बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहें हैं |  जिसको देखते हुए रीवा के  जवा में  विद्यालयों के संचालक  | छात्रों की मदद  के लिए आगे आये हैं   शिक्षकों द्वारा सभी बच्चों की  पढ़ाई की वस्तुओं को घर तक पहुंचाया जा रहा है | ताकि बच्चों की पढ़ाई में किसी प्रकार की कोई बाधा न आये  | गौरतलब है की जवा तहसील के अंतर्गत हजारो की संख्या में ऐसे बच्चे है |   जिनके घर वाले आर्थिक रूप से कमजोर है  | और इन बच्चों को अच्छी शिक्षा दिला पाने में असमर्थ है  | ऐसे में  दर्जनों बच्चों को शिक्षित करने का जिम्मा  गांव की ही दो बच्चियां   अंजू और पूनम  ने उठाया है | इन बच्चियों द्वारा  विज्ञान पुस्तकालय खोलकर इन बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने का काम किया जा रहा  है | जो खुद पढ़ती है और खाली समय मे इन बच्चों को भी पढ़ाती है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  23 April 2020

THDC India Limited

सीएम रिलीफ फंड को 5 लाख बाटी खाद्य सामग्री     सिंगरौली में  टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने कोरोना महामारी से लड़ने के लिए  मध्य प्रदेश सीएम रिलीफ फंड में पांच लाख रुपये जमा कराएं है | साथ ही गरीबों और जरूरतमंदों को सामान भी बाटे |  इस दौरान कंपनी के अपर महाप्रबंधक  ए. के. शर्मा  ने  सभी से सोशल डिस्टेंसिंग के साथ प्रशासन के नियमों का  पालन करने की सलाह दी |  सिंगरौली में  नोवल कोरोना वायरस के  संक्रमण से निपटने के लिए  |    टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने  मध्य प्रदेश  सीएम रिलीफ फंड में  5 लाख  रुपए सहायता  स्वरुप दिए  |  कंपनी द्वारा अमिलिया कोल माइन परियोजना के आस-पास के क्षेत्रों में रहने वाले गरीब और मजदूरों को |  उनके  रोजमर्रा के  जरूरत की सामग्री  दी गई  | ताकि लॉक डाउन के दौरान किसी को परेशानी का सामना ना करना पड़े  |  खाद्य सामग्रीयों के वितरण के  दौरान टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अपर महाप्रबंधक  ए. के. शर्मा, के साथ ही  कंपनी के कई प्रतिनिधि , स्थानीय जनप्रतिनिधि  और   सरपंच उपस्थित रहे | अपर महाप्रबंधक  ए. के. शर्मा ने  ग्रामवासियों को कोरोना वायरस की महामारी से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग व साफ-सफाई से रहने की बात कही  |  कंपनी केसेवा कार्यों  की सभी लोगों ने जमकर तारीफ की है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  23 April 2020

 Rule strips

लॉक डाउन का किया जा रहा उलंघन   मैहर में प्रशासन ने लॉक डाउन तोड़ने पर दुकानों पर कार्यवाई की | और उन्हें सील कर दिया |  प्रशासन से  निर्देश दिया है की लॉक डाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं के अलावा कोई भी दुकान अगर खोली जाएगी  | तो उसपर कार्यवाई की जाएगी |  मैहर में लॉक डाउन के दौरान प्रशासन  के नियमो की  धज्जियां उड़ाई जा रही है |  मैहर में प्रशासन के लाख मना करने के बावजूद  गारमेंट्स  की दुकान खोली गई |  जिसपर प्रशासन ने कार्यवाई करते हुए शिवा गारमेंट्स सहित बीकानेर स्वीट्स और वन्दना स्वीट्स  की दुकान को सील कर दिया |  इस दौरान  तहसीलदार रमेश कोल ,थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान के मौजूद रहे |  प्रशासन  ने साफतौर पर चेतावनी देते हुए कहा है की |  प्रशासन द्वारा जिन दुकानों को खोलने की छूट दी गई है | सिर्फ वही दूकान ही खोली जाए  |  नियमो का उल्लंघन करने पर कड़े कदम उठाये जायेंगे |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  23 April 2020

 MAJDUR

कटनी से झारखंड जा रहे थे 21 मजदूर   लाक डाउन के दौरान फसे मजदूर पलायन करने को मजबूर हैं  |  कटनी में काम करने आये 21 मजदूर सिंगरौली से ट्रक में से झारखंड अपने घर जा रहे थे   सूचना मिलते ही  प्रशासन ने कार्यवाई करते हुए सभी को कोरेन्टाइन कर दिया |  लॉक डाउन के दौरान सबसे ज्यादा परेशानी उन दिहाड़ी मजदूरों को हो रही है |  जो काम के सिलसिले में दूसरे प्रदेशों में आये हुए है | काम ना मिलने से मजदूर काफी परेशान है | और सभी अपने घर वापस लौट रहे हैं | सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र में कटनी से काम कर झारखंड लौट रहे 21 मजदूरों को | पुलिस ने रोककर कोरोनटाइन किया है|  ये सभी मजदूर सीधी जिले के चुरहट से एक ट्रक में बैठकर जा रहे थे |  पुलिस ने सभी मजदूरों को पहले खाना खिलाया  और फिर पहनने के लिए मास्क  दिए  |    सभी मजदूरों का  मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है |  वहीं ट्रक जप्त कर ड्राइवर के खिलाफ कार्यवाई की गई  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  23 April 2020

 SHIVRAJ SINGH  CHAUHAN

शिवराज  कोरोना के कारण चुनाव की स्थिति नहीं   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने जिला और जनपद पंचायत अध्यक्ष के कार्यकाल को लेकर कहा की  |  जब तक चुनाव नहीं होते तब तक इनका कार्यकाल बढ़ाया जाएगा | कोरोना संकट के चलते चुनाव अभी संभव नहीं है  |  जिला पंचायत और जनपद पंचायत सदस्य सरकार और जनता के बीच की कड़ी है | बीस तारिख के बाद जहाँ कोरोना संक्रमण नहीं है वहा आर्थिक गतविधियां शुरू की जाएंगी |  जिसमे इन जनप्रतिनिधियों की विशेष भूमिका रहेगी |   मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा की जिला पंचायत और जनपद पंचायत के सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है  | लेकिन इन परिस्थितिओं में नए चुनाव नहीं हो सकते |  इसलिए सरकार ने फैसला लिया है की इनके  कार्यकाल को बढ़ाया जाएगा  | जिला और जनपद  पंचायत अध्यक्ष प्रशासन और जनता के बीच की कड़ी है  | और इस कोरोना के समय सभी की ये जवाबदारी है की वे अपने दाइत्व निभाएं  | शिवराज ने कहा की आगामी 20 तारिख के बाद कुछ जगहों में आर्थिक गतिविधियों को शुरू किया जाएगा  | जहाँ कोरोना का संकट नहीं है वहाँ  मनरेगा में काम करने वाले मजदूरों को कार्य मिल सके इसके लिए व्यवस्था की जाएगी  | जन जागरूकता का कार्य जिला और जनपद सदस्यों द्वारा किया जाएगा  | इसलिए यह निर्णय लिया गया है की जिला और जनपद अध्यक्ष  का कार्यकाल बढ़ाया जाएगा  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 April 2020

No mask FIR

बिना मास्क बेवजह बाहर घूमने पर होगी FIR   भोपाल में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है | जिसको देखते हुए  भोपाल कलेक्टर ने आदेश जारी किया है की  |  अगर कोई बिना मास्क के बाहर निकलेगा | उसपर एफआईआर दर्ज की जायेगी |  कलेक्टर ने बेवजह बाहर घूम रहे लोगों पर कार्यवाई करने के निर्देश दिए हैं  |  मध्यप्रदेश में इंदौर के बाद भोपाल में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है | लेकिन आज भी लोग कोरोना के संक्रमण को गंभीरता से नहीं ले रहे | लोग बेवजह सडकों पर बिना मास्क के घूमते नजर आ रहे हैं|  अब भोपाल प्रशासन इन पर सख्त हो गया है  | भोपाल कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने पुलिस को इन पर कार्यवाई करने के आदेश दिए है | पिथोड़े ने कहा जो भी बिना मास्क के बाहर निकलेगा |  उसपर एफआईआर दर्ज की जाएगी |  पिथोड़े ने कहा बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर बिना वजह घूम रहे हैं।  लोग कोरोना को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं  |   इन पर तत्काल कार्यवाई कर इनको जेल भेजा जाय | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 April 2020

 Pickup seized in Lakadown

वाहनों की आवाजाही पर है प्रशासन की रोक   लॉक डाउन के दौरान प्रशासन ने वाहनो की आवाजाही पर  रोक लगाई है | इसके बाद भी जवा में  बिना अनुमति सड़कों  पर दौड़ रहे पिकअप वाहनों  को पुलिस ने जब्त कर लिया | प्रशासन ने सिर्फ मालवाहक वाहनों को ही आने जाने की अनुमति दी है |  कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते  बगैर अनुमति के बाजारों में दौड़ रहे वाहन चालकों पर पुलिस सख्त हो गयी है | केवल मालवाहक वाहनों को ही आने जाने की छूट मिली हुई है | जिनके पास प्रशासन द्वारा जारी किये गए  हैं|  जवा में पुलिस ने  बिना परमिट और पास के जा रही एक पिकअप को  जब्त कर लिया | पूछताछ करने पर पता चला कि पिककप ड्राइवर विनोद गुप्ता पटेहरा का निवासी है | जो कि सतना से किराना का सामान पिकअप में लादकर जवा बेचने ला रहा था | लेकिन पिकअप चालक के पास न तो परमिट,न पास और न ही गाड़ी के अन्य कागजात थे | जिसके बाद चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही की गई |  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 April 2020

 HATYA

महुआ बिनने को लेकर हुआ था विवाद   छतरपुर से बड़ी अमानवीय घटना सामने आई है   | मामूली विवाद को लेकर एक नाबालिग  युवती की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई | और एक युवक को घायल कर दिया गया |  छतरपुर में मातगुंवा थाने के इकारा गांव मे मामूली विवाद पर एक नाबालिग  युवती की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई  |  और इस विवाद मे बचाने पहुंचे दूसरे युवक को घायल कर दिया गया  |  विवाद उस वक़्त हुआ जब  नाबालिग  युवती नीतू प्रजापति महुआ बीन  रही थी  | तभी राजाराम अहिरवार महुआ बीनने पर उससे विवाद करने लगा |  विवाद बढते ही राजा राम ने नीतू पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया  |  नीतू पर हमला होत देख एक युवक उसे बचाने पहुंचा |  तो राजाराम ने उस पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर उसे घायल कर दिया  | घटना होते देख राजाराम को ग्रामीणों ने पकड़कर  रस्सी से बाध दिया  |  जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 April 2020

 Assurance to farmers

किसी को पर्ची नहीं तो कहीं नहीं हुई कटाई   छिंदवाड़ा में लॉक डाउन के दौरान गेहूँ  खरीदी में   किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़  रहा है  | बताया जा रहा है की कई  किसान ऐसे हैं जिनकी गेहूं की कटाई नहीं हुई है  | लेकिन उन्हें प्रशासन ने खरीदी के लिए पर्ची दी है  | जबकि जिस किसान के यहाँ गेहूं कटाई के बाद तैयार है |  उसे अभी तक कोई पर्ची नहीं मिली है  |  कोरोना वायरस के चलते देश में लॉक डायन के समय किसानो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है  | छिंदवाड़ा में परासिया विधायक सोहनलाल बाल्मीकि ने  किसानों को आश्वासन दिया है की सभी की समस्या का हल निकाला जायेगा  | सरकार किसानो के हित में कदम उठा रही है  | दरअसल  गेंहू की खरीदी में पर्ची को लेकर विषमताएं सामने आ रहीं हैं | देखा जा रहा है कि जिस किसान का पर्ची मे नाम आया है  | उसकी  अभी तक कटाई  पूरी नहीं हो पाई है | और जिसका नाम सोसयटी में नही आया  | उसकी कटाई हो गई है  |  और वह किसान गेहू की खरीदी के लिए भटक रहा है  | इसको देखते हुए सरकार को ठीक नीति बनानी होगी | और पर्ची बाटने से पहले यह सुनिश्चित करना होगा की | जिस किसान को वह पर्ची के माध्यम से खरीदी का अवसर दे रहें हैं  ... उनके यहाँ गेहू कटाई का कार्य पूरा हो गया हो  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 April 2020

 Assurance to farmers

किसी को पर्ची नहीं तो कहीं नहीं हुई कटाई   छिंदवाड़ा में लॉक डाउन के दौरान गेहूँ  खरीदी में   किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़  रहा है  | बताया जा रहा है की कई  किसान ऐसे हैं जिनकी गेहूं की कटाई नहीं हुई है  | लेकिन उन्हें प्रशासन ने खरीदी के लिए पर्ची दी है  | जबकि जिस किसान के यहाँ गेहूं कटाई के बाद तैयार है |  उसे अभी तक कोई पर्ची नहीं मिली है  |  कोरोना वायरस के चलते देश में लॉक डायन के समय किसानो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है  | छिंदवाड़ा में परासिया विधायक सोहनलाल बाल्मीकि ने  किसानों को आश्वासन दिया है की सभी की समस्या का हल निकाला जायेगा  | सरकार किसानो के हित में कदम उठा रही है  | दरअसल  गेंहू की खरीदी में पर्ची को लेकर विषमताएं सामने आ रहीं हैं | देखा जा रहा है कि जिस किसान का पर्ची मे नाम आया है  | उसकी  अभी तक कटाई  पूरी नहीं हो पाई है | और जिसका नाम सोसयटी में नही आया  | उसकी कटाई हो गई है  |  और वह किसान गेहू की खरीदी के लिए भटक रहा है  | इसको देखते हुए सरकार को ठीक नीति बनानी होगी | और पर्ची बाटने से पहले यह सुनिश्चित करना होगा की | जिस किसान को वह पर्ची के माध्यम से खरीदी का अवसर दे रहें हैं  ... उनके यहाँ गेहू कटाई का कार्य पूरा हो गया हो  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 April 2020

 Run out of notes

संक्रमण की आशंका से लोगो में हड़कंप   कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच  इंदौर  के दो इलाकों में नोट फेंकने के बाद उनके संक्रमित होने की सूचना से हड़कंप मच गया |  खातीपुरा और तुकोगंज में सड़क पर 100, 200 और 500 के नोट मिलने की सूचना पर निगम और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची |  दोनों ही स्थानों पर पुलिस और निगम की टीमों ने पहले नोटों को सैनिटाइज किया और फिर उसे जब्त किया  | इसके पीछे पुलिस को भी साजिश की बू आ रही है |  नोट उड़ाने की पहली घटना खातीपुरा-गौरी नगर रोड पर  सुबह हुई | यहां अज्ञात कार चालक द्वारा हजारों रुपये के नोट उड़ाकर भागने की खबर फैलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया  |  इसकी सूचना रहवासियों ने निगम अधिकारियों को दी  | इस पर निगम अमला हीरानगर थाने के पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचा |  निगम जोन-17 के जोनल अधिकारी नरेंद्र कुरील ने बताया कि वार्ड 20  की धर्मशाला के पास  कोई अज्ञात कार चालक नोट उड़ाकर चला गया है  |  इनमें 100, 200 और 500 रुपये के 20 से 25 नोट हैं |  निगम और पुलिस ने वहां पहुंचने पर लोगों को घरों में जाने को कहा और हिदायत दी कि कोई भी नोट को छूने की कोशिश न करे |  इसके बाद सीएसआई ने हाइपोक्लोराइट का छिड़काव कर सभी नोट सैनिटाइज किए | सैनिटाइज करने के बाद भी डंडों से उठाते रहे नोट नोटों के संक्रमित होने की आशंका से निगम और पुलिसकर्मी भी पूरी सावधानी बरतते हुए नोटों को इकट्ठा किया  |  |  हीरानगर क्षेत्र में संक्रमित नोट मिलने की खबर के कुछ देर बाद पुलिस को सूचना मिली कि तुकोगंज क्षेत्र में भी पांच सौ के 2 नोट पड़े हुए हैं |  लोगों ने कहा कि नोट संक्रमित हैं और कोरोना फैलाने के मकसद से फेंके गए हैं |  पुलिस ने सैनिटाइज करवाकर नोटों को जब्त कर लिया |  टीआई निर्मल श्रीवास के मुताबिक नोट राणी सती गेट डॉक्टर बंगलो के आगे वायएन रोड पर पड़े थे  |  बाद में नोटों को सैनिटाइज करवाकर जब्त किया गया |  टीआई के मुताबिक नोट किसने फेंके इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है  | पुलिस क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज भी जुटाने का प्रयास कर रही है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 April 2020

 The rumor

गलत पते के साथ फैला रहे हैं कोरोना की अफवाह   एक तरफ जहाँ पूरा देश कोरोना से जंग लड़ रहा है | वहीँ दूसरी ओर सोशल मीडिया के जरिये अफवाहें फैलाकर कोरोना की इस जंग को कमजोर किया जा रहा है  | भोपाल में पूछताछ करने आई स्वास्थ्य कर्मियों का फोटो खींच कर लोगों में कोरोना को लेकर अफवाह फैलाने का कार्य किया जा रहा है  | व्हाट्सप के जरिये कोरोना मरीजों की गलत और भ्रामक जानकारी दी जा रही  |    प्रशासन के सख्त आदेश के बावजूद लोग सोशल मीडिया में अफवाहें फैलाने का कार्य  कर रहें हैं  | सरकार और प्रशासन ने निर्देश दिए हैं की सोशल मीडिया में किसी भी तरह की गलत जानकारी देना जुर्म है  | अगर ऐसा किया गया तो अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्यवाई की जाएगी  | लेकिन कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आते  |  भोपाल के हर्षवर्धन नगर में  एक फोटो को वायरल किया  जा रहा है | और उसमे घर को चिन्हित कर कोरोना मरीज होने की अफवाह फैलाई जा रही है  |  ये खबर व्हाट्सप सोशल मीडिया के जरिये ग्रुप में फैलाने का कार्य किया जा रहा है |  फोटो के जरिये  ये अफवाह फैलाई जा रही है की |   यहाँ रहने वाले किरायेदार कोरोना संक्रमित है  | जबकि पूछताछ में पाया गया की यहाँ से  ऐसा कोई ममला सामने नहीं आया है  | पूछताछ में पाया गया जिन स्वस्थ्य कर्मियों की फोटो सोशल मीडिया में वायरल की जा रही है | उनके द्वारा सभी जगह  बुजुर्गों की जानकारी  ली जा रही थी  | और सभी से एहतियात बरतने को कहा जा रहा था  | लेकिन इन अफवाह फैलाने वालों के कारण कोरोना से जंग लड़ रहे कोरोना वारियर्स भी परेशान हो चुके हैं  | इस तरह की घटनाएं कहीं ना कहीं लोगों में दहशत पैदा करने का कार्य करती हैं  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 April 2020

 CORONA UPDATE

दिल्ली से आई रिपोर्ट में इंदौर में 110 पॉजिटिव कांग्रेस ने कहा इंदौर का मामला प्रधानमंत्री देखें   इंदौर में फिर एक साथ  कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या   110 और बढ़ गई है |  इन्हें मिलाकर इंदौर में अब तक 696 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं   | इधर कांग्रेस ने इंदौर के मसले पर कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह इंदौर को हैंडल नहीं कर पा रहे हैं  |  इसलिए प्रधानमंत्री इस मामले को देखें  |  कोरोना संक्रमण के दौरान इंदौर के हालात हर दिन बिगड़ते जा रहे हैं  |  इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जड़िया ने  बताया कि  110 मरीज दिल्ली के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजिकल में भेजे गए सैंपल की जांच में संक्रमित पाए गए हैं |  इंदौर से 1142 सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे गए थे |  इनमें से बुधवार देर रात तक 403 की रिपोर्ट आ चुकी थी  | इन 403 सैंपल में से 140 पॉजिटिव मिले थे  इसके बाद आज सुबह आई रिपोर्ट में   110 पॉजिटिव  मामले और  सामने आए हैं |  इंदौर में कोरोना पॉजिटिव आंकड़ा तकरीबन सात सौ हो चला है | शहर में कोरोना से अब तक 39 लोगों की जान जा चुकी है |  वहीं 37 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं  | इंदौर में बुधवार देर रात को दो मरीजों की मौत की पुष्टि हुई जिसमें अन्नपूर्णा नगर की 95 वर्षीय महिला और एक पलसीकर क्षेत्र निवासी 63 वर्षीय पुरुष शामिल हैं  |  अब तक शहर के 159 इलाकों में कोरोना का संक्रमण फैल चुका है, जिसमें रानीपुरा, दौलतगंज, टाटपट्टी बाखल, चंदन नगर, खजराना और आजाद नगर जैसे इलाके इसका गढ़ बन चुके हैं  |  इंदौर में कोरोना का संक्रमण कंट्रोल होने की बजाये बढ़ता जा रहा है  | ऐसे में इस पर राजनीति भी शुरू हो गई है |  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का भी सारा फोकस इंदौर और भोपाल की स्थितियों को कंट्रोल करने पर है | इस बीच इंदौर के हालातों पर कांग्रेस ने कई सवाल खड़े किये हैं  | कोंग्रस का कहना है मुख्यमंत्री हालातों पर काबू नहीं कर पा रहे हैं  | इसलिए इंदौर का मसला प्रधानमंत्री को खुद देखना चाहिए ताकि जल्द कोरोना संक्रमण को कंट्रोल किया जा सके  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 April 2020

 Flower rain

पुलिस की सख्ती के कारण सुरक्षित है सिवनी   सिवनी में कोरोना  से जंग लड़ रहे सुरक्षा  कर्मियों का लोगों ने फूलों से स्वागत किया  | सभी लोगों ने अपने घरों से पुलिस वालों का सम्मान किया और उनके कार्य की सराहना की  |  पूरे देश में लॉक डाउन का पालन कराने की जवाबदारी पुलिस प्रशासन की है | कोरोना के इस खतरे के बीच  सुरक्षाकर्मी हर पल सडकों पर तैनात हैं  | सिवनी में पुलिस के कार्यों की जनता ने तारीफ की  | और फूलों से स्वागत किया  |  लोगों ने अपने घरों से पुलिस वालों पर फूल बरसाए और धन्यवाद किया  |  गौरतलब है की सिवनी में अभी तक कोरोना का एक भी केस सामने नहीं आया है  | सिवनी कोरोना महामारी से पूरी तरह सुरक्षित है  | जिसका पूरा श्रेय जनता कोरोना फइटर्स को दे रही है | पुलिस विभाग की सख्ती के कारण सिवनी को सुरक्षित रखा जा सका है |  इसके लिए सभी ने पुलिस और प्रशासन का सम्मान किया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 April 2020

 Food packet delivery

 चिन्हित कर पहुंचाया जा रहा खाने का पैकेट   कोरोना महामारी के चलते पूरे देश को लॉक डाउन  है  | ऐसे में बहोत से मजदूर और गरीब परिवार हैं  जिनके पास भोजन की व्यवस्था नहीं है  ...  ऐसे में छिंदवाड़ा में भारतीय मजदूर संघ की सराहनीय पहल सामने आई है  | संघ लगातार  क्षेत्र में कार्य करने वाले मजदूरों को भोजन के पैकेट का वितरण कर रहा है | छिंदवाड़ा में  भारतीय मजदूर संघ द्वारा लगातार गरीब मजदूरों को  भोजन पैकेट दिए जा रहे हैं  | पीएम मोदी की अपील है इस लॉक डाउन के दौरन सभी गरीबों की मदद करें  | ऐसे में भारतीय मजदूर संघ की इस पहल की काफी सराहना की जा रही है |  छिन्दवाड़ा जिले के पेंच छेत्र में मजदूर यूनियन के लोग लगातार मजदूरों को सहारा दे रहे है  | कोयलांचल के जिन मजदूरों के पास खाना नही है और पूरी तरह मजदूरी पर  निर्भर थे  |   ऐसे लोगो को चिन्हित करके  |  संघ द्वारा उनके पास  भोजन की व्यवस्था बनाई  गई है  | और भोजन के  पैकेट बनाकर ऐसे लोगो तक पहुंचाए जा रहे  है  |   संघ का कहना है की   लॉक डाउन तक मजदूरों को खाने की  समस्या न आये  | इसलिए यह कार्य किया जा रहा है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 April 2020

 Awareness in gram panchayat

चलाया जारूकता अभियान बांटे मास्क सेनेटाइजर   कोरोना महामारी के चलते  त्योंथर में  पंचायत सचिव की अच्छी पहल सामने आई |  पंचायत सचिव ने गाँव को कोरोना मुक्त रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाया |  गाँव में लोगों को मास्क पहनने और  सेनेटाइजर का उपयोग करने की हिदायत दी  |   त्योंथर के तुरकागोदर गाँव में पंचायत सचिव की अनोखी पहल देखने को मिली है | जहां  गांव को कोरोना मुक्त रखने के लिए  सचिव रजनीश तिवारी ने जागरूकता अभियान चलाया  |  देशभर में फैले कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए शासन और प्रशासन के द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं   |  गाँव में यह कार्य  गांव के सरपंच और पंचायत सचिव कर रहे हैं  | इस गांव के पंचायत सचिव और सरपंच लगातार कोरोना योद्धा की भूमिका निभा रहे है  | गाँव के सचिव और सरपंच द्वारा लोगों में जागरूकता भी फैलाई जा रही है  | पंचायत सचिव के द्वारा गांव के प्रत्येक लोगों को मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए गए |  इसके साथ ही  गांव के मुख्य द्वार  पर  सैनिटाइजर रखवाया गया है  |   जिससे गांव के लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना ना करना पड़े  | इसके अलावा गांव के अंदर बाहर से आने जाने वाले लोगों की मनाही की गई है | वहीं अगर गांव का कोई व्यक्ति किसी विशेष कार्य से गांव के बाहर जाता है तो  |  उसकी  पूरी जानकारी रजिस्टर में लिखी जा रही है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 April 2020

 Young philanthropist

डॉक्टर्स पुलिस और मीडिया का माना आभार   युवा समाजसेवी तरुणेंद्र द्विवेदी ने कोरोना योद्धाओं की उतारी आरती  |  और पुलिस,पत्रकार व डॉक्टरों के प्रति  धन्यवाद ज्ञापित किया   |  कोरोना संक्रमण के दौरान जिस प्रकार पुलिसकर्मी,  स्वास्थ्यकर्मी और मीडिया अपनी जान जोखिम में डालकर जनता के लिए कार्य क्र रहे हैं   | इसकी हर ओर प्रशंसा की जा रही है  |  इन कोरोना योद्धाओं के सम्मान में स्थानीय युवा समाजसेवी तरुणेंद्र द्विवेदी ने जवा थाना परिसर  में थाना प्रभारी नवीन तिवारी की मौजूदगी में  पुलिसकर्मियों की आरती उतारकर सभी पुलिसकर्मियों का अभिवादन किया   | इस के बाद  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर  मरीजो की सेवा में लगे बी एम ओ डॉ. एन के पाण्डेय,डॉ.अग्निवेश मिश्रा के साथ समस्त डॉक्टरों व नर्सो की भी आरती उतारकर पुष्प वर्षा कर धन्यवाद ज्ञापित किया   |  इसके बाद इस समाजसेवी ने मीडिया के प्रति भी आभार प्रकट किया   |        

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  16 April 2020

 SHIVRAJ SINGH  CHAUHAN

शिवराज सिंह के राज की दिल दहलाने वाली तस्वीर   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी अगर जबानी जमा खर्च पूरा हो चुका हो तो तत्काल एक्शन लीजिये   |  क्योंकि आप के राज की ये तस्वीर किसी का भी दिल दहला सकती है  |  कोरोना संक्रमण काल में आपका सिस्टम ठीक होने की बजाये जानलेवा हो रहा है   |  यह तस्वीर इंदौर की है  | कोरोना संक्रमण से जूझते इंदौर की   |  हम इन दृश्यों को दिखाना नहीं चाहते थे लेकिन हमारी मज़बूरी है सच बयान करना  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी सवाल आपसे है क्या मध्यप्रदेश की हालत इतनी खराब है कि इंदौर जैसे शहर में एक बीमार को एम्बुलेंस तक नसीब न हो और वो स्कूटर पर ही भटकते हुए दम तोड़ दे   | कम से कम सिस्टम को इतना तो ठीक कीजिये कि मानवता  शर्मसार न हो  |  इसी इंदौर में दो दिन पूर्व भी प्रसव पीड़ा से करहाती अपनी गर्भवती पत्नी को लेकर पहले एम वाय एच और फिर निजी अस्पताल के चक्कर लगाता युवक भी इसी क्रूर व्यवस्था का शिकार हुआ था   | उसकी पत्नी और अजन्मे बच्चे की मौत हो गई थी    | आपके प्रशासन ने उस घटना से सबक नहीं लिया और फिर इलाज के लिए तड़फते व्यक्ति ने सड़क पर दम तोड़ दिया   | आपके अफसरान सबक लेने के बजाय  लगातार लापरवाहियों को दोहरा रहे हैं   |  कमला नेहरू कॉलोनी निवासी पचपन साल के पांडुराव चांदने की तबीयत कुछ दिनों से खराब थी   | मंगलवार सुबह उनकी हालत बिगड़ी तो उन्हें उनके परिजन  क्लॉथ मार्केट अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज नहीं मिला  |   कर्मचारियों ने कह दिया कि  एमवायएच ले जाओ   | अस्पताल से एंबुलेंस मांगी, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने मना कर दिया  |  आखिरकार दोपहिया से ही मरीज को गंभीर हालत में लेकर एमवायएच रवाना हो गए   | लेकिन इलाज के आभाव में पाण्डुराव ने अस्पताल पहुँचने से पहले ही दम तोड़ दिया  |  मृतक के परिवार वालों ने संदिग्ध मौत की खबर सीएमएचओ को दी लेकिन जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो अंतिम संस्कार कर दिया   | उनके भाई दिलीप ने बताया कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी   | सोमवार को उन्हें अरबिंदो अस्पताल लेकर गए थे, लेकिन वहां इलाज नहीं मिला   |   डॉक्टरों ने कहा एमवायएच ले जाओ   |  एमवायएच पहुंचे तो भाई की जांच करने के बाद डॉक्टर ने दवा लिखी और कहा तबीयत ठीक हो जाएगी   | जब रिपोर्ट आ जाए तो अस्पताल आ जाना   | लेकिन मुख्यमंत्री  शिवराज जी आपके राज में मरीज की रिपोर्ट तो नहीं आई उनका इलाज के आभाव में निधन जरूर हो गया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 April 2020

 Wine factory raid

लॉक डाउन के दौरान की जा रही थी सप्लाई   पूरे देश में  लॉक डाउन  है  |  इसके बावजूद अवैध शराब का कारोबार बंद होने का नाम नहीं ले रहा है  |  छतरपुर में आबकारी विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्यवाई करते हुए  |  देशी शराब बनाने वाली फैक्ट्री पर छापामार कार्यवाई की  |   इस दौरान अवैध शराब बनाने वाले  फरार  हो गए  |  छतरपुर के हरपालपुर थाने के सरसेड गांव मे आबकारी विभाग और पुलिस ने संयुक्त कारवाई करते हुये  |  देशी शराब बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मार कारवाई की  | आबकारी विभाग ने फैक्ट्री से  18 हजार लीटर कच्ची शराब बरामद की है  |  जिसकी कीमत पांच लाख बताई जा रही  | आबकारी विभाग को सोशल मीडिया मे अवैध शराब बनाने का वीडियो  मिला था  |  इसी वीडियो  के आधार पर पुलिस और आबकारी विभाग ने खेत मे बने कच्चे मकान पर  यह कारवाई की  | मकान में  कच्ची शराब बनाने की 5 भट्टी सहित  500 लीटर शराब मिली  |  जिसके बाद प्रशासन ने कार्यवाई करते हुए जेसीबी मशीन से इसे नष्ट कर दिया  |  बताया जा रहा है की  लॉक डाउन के दौरान यहाँ से बड़े पैमाने पर अवैध शराब की सप्लाई की जा रही थी   | पुलिस की कार्यवाही की भनक लगते ही अवैध शराब बनाने वाले आरोपी फरार हो गये  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 April 2020

 Woman hanged

आत्महत्या या हत्या पुलिस कर रही है जाँच   रीवा  के कोनी कला गांव में  एक नवविवाहिता अपने घर मे ही फांसी  लगाकर खुदकशी कर ली  पुलिस मामले की जांच कर रही है| कि  ये आत्महत्या है या फिर हत्या | फांसी लगाकार कर जान देने वाली महिला का नाम  रीता मिश्रा है  उनके पति का कहना है कि सुवह सभी लोगो को चाय देने के बाद वो अपने काम में लग गयी थी और हम महुआ बिनने चले गए जब लौट कर आए तो पता चला की रीता अंदर से दरवाजा बंद कर रूम में है  खिड़की से झांकने  पर  पता चला की उसने फांसी लगा ली है  अतरैला थाने में आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है |  पुलिस जांच में जुट गयी है  |जांच के बाद ही पता चल पाएगा की पूरा मामला क्या था,हत्या या आत्महत्या |

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 April 2020

Doctors death

डॉक्टर ने कहा था मैं एकदम ठीक हूँ   इंदौर में कोरोना तेजी से फैल रहा है  |  कोरोना संक्रमण की चपेट में आये एक डॉक्टर ने भी आज दम तोड़ दिया  |  स्वास्थ्य विभाग के सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जडिय़ा ने बताया कि डॉ. शत्रुधन पंजवानी पिछले दिनों कोरोना पाजिटिव पाये गये थे और आज सुबह उनकी मृत्यु हो गई  |  इस तरह इंदौर में अभी तक अधिकृत रूप से मरने वालों की संख्या 22 तक पहुंच गई हैं  |  इंदौर के रुपराम नगर में रहने वाले डॉ. शत्रुधन पंजवानी ने कोरोना संक्रमण के चलते दम तोड़ दिया  | इंदौर में कोरोना वायरस की वजह से हालात ठीक नहीं हो पा  रहे हैं  |  इंदौर में कोरोना के चलते अब तक 22 लोगों की जान जा चुकी है  | डॉ. शत्रुधन पंजवानी   ड्यूटी के दौरान  कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे |  उन्होंने अपना उपचार शरू कर दिया था |  कुछ दिन पहले एक वीडियो जारी कर उन्होंने कहा था कि वे कोरोना की चपेट में नहीं हैं और पूरी तरह स्वास्थ्य हैं  |  लेकिन उनकी हालत बिगड़ने पर  उनका उपचार पहले गोकुलदास में उसके बाद सीएचएल में चल रहा था और फिर उन्हें अरविंदों अस्पताल  में शिफ्ट किया था, लेकिन गुरूवार को इनकी मृत्यु हो गई  | स्वास्थ्य विभाग के सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जडिय़ा ने इसकी पुष्टि की  | इसके बाद इंदौर में स्वास्थ्य अमले से और ज्यादा सावधानी बरतने को कहा गया है |   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी  है  | पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी डॉ शत्रुधन पंजवानी के निधन पर दुःख व्यक्त किया है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  10 April 2020

  Doctor

डॉक्टर ने कहा था मैं एकदम ठीक हूँ   इंदौर में कोरोना तेजी से फैल रहा है  |  कोरोना संक्रमण की चपेट में आये एक डॉक्टर ने भी आज दम तोड़ दिया  |  स्वास्थ्य विभाग के सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जडिय़ा ने बताया कि डॉ. शत्रुधन पंजवानी पिछले दिनों कोरोना पाजिटिव पाये गये थे और आज सुबह उनकी मृत्यु हो गई  |  इस तरह इंदौर में अभी तक अधिकृत रूप से मरने वालों की संख्या 22 तक पहुंच गई हैं  |  इंदौर के रुपराम नगर में रहने वाले डॉ. शत्रुधन पंजवानी ने कोरोना संक्रमण के चलते दम तोड़ दिया  | इंदौर में कोरोना वायरस की वजह से हालात ठीक नहीं हो पा  रहे हैं  |  इंदौर में कोरोना के चलते अब तक 22 लोगों की जान जा चुकी है  | डॉ. शत्रुधन पंजवानी   ड्यूटी के दौरान  कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे |  उन्होंने अपना उपचार शरू कर दिया था |  कुछ दिन पहले एक वीडियो जारी कर उन्होंने कहा था कि वे कोरोना की चपेट में नहीं हैं और पूरी तरह स्वास्थ्य हैं  |  लेकिन उनकी हालत बिगड़ने पर  उनका उपचार पहले गोकुलदास में उसके बाद सीएचएल में चल रहा था और फिर उन्हें अरविंदों अस्पताल  में शिफ्ट किया था, लेकिन गुरूवार को इनकी मृत्यु हो गई  | स्वास्थ्य विभाग के सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जडिय़ा ने इसकी पुष्टि की  | इसके बाद इंदौर में स्वास्थ्य अमले से और ज्यादा सावधानी बरतने को कहा गया है |   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी  है  | पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी डॉ शत्रुधन पंजवानी के निधन पर दुःख व्यक्त किया है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  10 April 2020

  Misdemeanor

दुष्कर्म के आरोपी युवक को पहुंचाया जेल   देश इस समय कोरोना संकट से जूझ रहा है ऐसे में भी दरिंदे अपनी दरिंदगी से बाज नहीं आ रहे हैं  |  सिवनी में एक युवक ने पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया |  मामला पुलिस तक पहुंचा तो आरोपी को तत्काल सीखचों के पीछे भेजा गया  |  सिवनी जिले में लॉक डाउन  के दौरान  लोगों को घरों में रखने का प्रशासन प्रयास कर रहा है   | इस दौरान घंसौर में  5 वर्षीय मासूम के साथ पड़ोस में रह रहे  रिश्तेदार ने दुष्कर्म करने का प्रयास  किया |  बच्ची के शोर मचाने से इस मामले का खुलासा हुआ  | आरोपी युवक   घर पर खेल रही मासूम को बहला फुसला कर अपने घर गया और  घटना को अन्जाम देने का प्रयास किया  |  इस घटना की जानकारी घंसौर पुलिस को लगी तो  पुलिस ने  तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक संजय चौधरी को गिरफ्तार कर लिया  केस रजिस्टर्ड कर उसे जेल भेज दिया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 April 2020

 Doctors resign

50 रेज़िडेंट जूनियर डॉक्टर्स ने इस्तीफे दे दिए     कोरोना के खतरे को देखते हुए ग्वालियर के जीआर मेडिकल कॉलेज ने इंटर्नशिप कर चुके 114 डॉक्टरों को तीन माह की नियुक्ति दी थी  |  ताकि मरीजों के उपचार में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आए | लेकिन कोरोना के डर की वजह से  इनमें से 50 डॉक्टरों ने ज्वॉइन करने से इंकार कर दिया है  |  और शासन के आदेश में इच्छुक शब्द के बहाने इस्तीफा दे  दिया है  |  वहीं विभाग के मुताबिक इस नियुक्ति को बांड अवधि में जोड़ा जाना था, इसलिए इसे इस्तीफा नहीं कहा जा सकता है |  हालांकि कॉलेज  प्रबंधन अब शासन स्तर पर इसको लेकर चर्चा कर रहा है  |  कोरोना से लड़ाई में संसाधन के साथ फै कल्टी की कमी भी बड़ी परेशानी बनी हुई है |  इस कमी को दूर करने के लिए शासन ने आदेश दिए थे कि वह इंटर्नशिप पूरी कर चुके डॉक्टरों को तीन माह की नियुक्ति पर रख सकते हैं  |  इसमें वह डॉक्टर भी शामिल थे, जो दूसरे जिलों के मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत हैं | जीआर मेडिकल कॉलेज ने 114 एमबीबीएस डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र जारी कि ए थे  |  कु छ डॉक्टरों ने तो तत्काल ज्वॉइनिंग दे दी, लेकि न 50 डॉक्टरों ने लिखित में नौकरी ज्वॉइन करने से इंकार कर दिया है  | या अपना इस्तीफा दे दिया है  | सूत्रों की मानें तो डॉक्टरों ने कोरोना से डरकर ही नौकरी से इंकार किया है  | हालांकि सभी ने अपने ज्वॉइन नहीं करने का कारण व्यक्तिगत बताया है  |  जीआरएमसी प्रबंधन द्वारा अब इस मामले में शासन से राय ली जा रही है  | जीआर मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. केपी रंजन ने कहा कि इंटर्न को तीन माह के लिए नियुक्ति पत्र दिए गए थे  | यह समय इनकी बांड अवधि में शामिल होना था, इसलिए इस्तीफा नहीं कहा जा सकता है  |  इच्छुक शब्द लिखा था, इसलिए 50 डॉक्टरों ने ज्वॉइन करने से इंकार कर दिया है  |  जीआरएमसी ने इन डॉक्टर्स को जयारोग्य अस्पताल, कमलाराजा महिला एवं बाल्य चिकित्सालय और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में तैनात किया था  |  लेकिन तैनाती के सप्ताभर के अंदर ही इन जूनियर रेज़िडेंट डॉक्टरों में कोरोना का खौफ हो गया और  धीरे-धीरे 50 रेज़िडेंट डॉक्टरों ने इस्तीफे दे दिए औऱ अपने घर रवाना हो गए |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 April 2020

 Doctors resign

50 रेज़िडेंट जूनियर डॉक्टर्स ने इस्तीफे दे दिए     कोरोना के खतरे को देखते हुए ग्वालियर के जीआर मेडिकल कॉलेज ने इंटर्नशिप कर चुके 114 डॉक्टरों को तीन माह की नियुक्ति दी थी  |  ताकि मरीजों के उपचार में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आए | लेकिन कोरोना के डर की वजह से  इनमें से 50 डॉक्टरों ने ज्वॉइन करने से इंकार कर दिया है  |  और शासन के आदेश में इच्छुक शब्द के बहाने इस्तीफा दे  दिया है  |  वहीं विभाग के मुताबिक इस नियुक्ति को बांड अवधि में जोड़ा जाना था, इसलिए इसे इस्तीफा नहीं कहा जा सकता है |  हालांकि कॉलेज  प्रबंधन अब शासन स्तर पर इसको लेकर चर्चा कर रहा है  |  कोरोना से लड़ाई में संसाधन के साथ फै कल्टी की कमी भी बड़ी परेशानी बनी हुई है |  इस कमी को दूर करने के लिए शासन ने आदेश दिए थे कि वह इंटर्नशिप पूरी कर चुके डॉक्टरों को तीन माह की नियुक्ति पर रख सकते हैं  |  इसमें वह डॉक्टर भी शामिल थे, जो दूसरे जिलों के मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत हैं | जीआर मेडिकल कॉलेज ने 114 एमबीबीएस डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र जारी कि ए थे  |  कु छ डॉक्टरों ने तो तत्काल ज्वॉइनिंग दे दी, लेकि न 50 डॉक्टरों ने लिखित में नौकरी ज्वॉइन करने से इंकार कर दिया है  | या अपना इस्तीफा दे दिया है  | सूत्रों की मानें तो डॉक्टरों ने कोरोना से डरकर ही नौकरी से इंकार किया है  | हालांकि सभी ने अपने ज्वॉइन नहीं करने का कारण व्यक्तिगत बताया है  |  जीआरएमसी प्रबंधन द्वारा अब इस मामले में शासन से राय ली जा रही है  | जीआर मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. केपी रंजन ने कहा कि इंटर्न को तीन माह के लिए नियुक्ति पत्र दिए गए थे  | यह समय इनकी बांड अवधि में शामिल होना था, इसलिए इस्तीफा नहीं कहा जा सकता है  |  इच्छुक शब्द लिखा था, इसलिए 50 डॉक्टरों ने ज्वॉइन करने से इंकार कर दिया है  |  जीआरएमसी ने इन डॉक्टर्स को जयारोग्य अस्पताल, कमलाराजा महिला एवं बाल्य चिकित्सालय और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में तैनात किया था  |  लेकिन तैनाती के सप्ताभर के अंदर ही इन जूनियर रेज़िडेंट डॉक्टरों में कोरोना का खौफ हो गया और  धीरे-धीरे 50 रेज़िडेंट डॉक्टरों ने इस्तीफे दे दिए औऱ अपने घर रवाना हो गए |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 April 2020

 Ramleela Patra Sahara

पुलिस ने दिखाई सोशल डिस्टेंस में सख्ती   छतरपुर में पुलिस और प्रशासन आमजनों के बीच सुरक्षित शारीरिक दूरी बनाने के लिए सख्त कदम उठा रहे हैं |  पुलिस ने सख्ती के बीच सड़कों पर उतरकर देशभक्ति के गीत गाए और आमजनों को कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक भी किया |  कोरोना से बचाव के लिए जिले भर में डोर-टू-डोर सर्वे के तहत तीन दिन में लगभग साढ़े 3 लाख से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया |  छतरपुर  में लागू धारा 144 के दौरान दो और चार पहिया वाहनों से निकलने पर चालानी कार्रवाई की जा रही है |  सब्जी और किराना दुकानों के खुलने के दिन जो लोग वाहनों से खरीददारी करते घूमते पाये गए उनके वाहनों के चालान किए गए  | कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान अंचलवासियों की सुविधाओं को द्ष्टिगत रखते हुए एक दिन छोड़ एक दिन सब्जी और किराना दुकानें खोलने का निर्णय लिया  | खरीददारी की छूट के दिन चार घंटे में वाहनों से बाजार आने पर प्रतिबंध लगाया गया है  | बावजूद इसके लोग बाजार में वाहनों के बगैर आने से नहीं माने| लिहाजा चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई और लोगों के वाहनों को जब्त किया गया  |  सार्वजनिक स्थानों पर तैनात पुलिस ने जमकर सख्ती दिखाई |  शाम छतरपुर पुलिस ने एक अनूठी पहल कर आमजनों को जागरूक करने के लिए   डीजे पर देशभक्ति गीत गाते हुए लोगों को कोरोना जैसी महामारी से बचाव के प्रति सचेत किया  |   पुलिस अधिकारियों ने शहरवासियों से नियमों का पालन करने की अपील की |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 April 2020

  Doctor

डॉक्टर ने कहा था मैं एकदम ठीक हूँ   इंदौर में कोरोना तेजी से फैल रहा है  |  कोरोना संक्रमण की चपेट में आये एक डॉक्टर ने भी आज दम तोड़ दिया  |  स्वास्थ्य विभाग के सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जडिय़ा ने बताया कि डॉ. शत्रुधन पंजवानी पिछले दिनों कोरोना पाजिटिव पाये गये थे और आज सुबह उनकी मृत्यु हो गई  |  इस तरह इंदौर में अभी तक अधिकृत रूप से मरने वालों की संख्या 22 तक पहुंच गई हैं  |  इंदौर के रुपराम नगर में रहने वाले डॉ. शत्रुधन पंजवानी ने कोरोना संक्रमण के चलते दम तोड़ दिया  | इंदौर में कोरोना वायरस की वजह से हालात ठीक नहीं हो पा  रहे हैं  |  इंदौर में कोरोना के चलते अब तक 22 लोगों की जान जा चुकी है  | डॉ. शत्रुधन पंजवानी   ड्यूटी के दौरान  कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे |  उन्होंने अपना उपचार शरू कर दिया था |  कुछ दिन पहले एक वीडियो जारी कर उन्होंने कहा था कि वे कोरोना की चपेट में नहीं हैं और पूरी तरह स्वास्थ्य हैं  |  लेकिन उनकी हालत बिगड़ने पर  उनका उपचार पहले गोकुलदास में उसके बाद सीएचएल में चल रहा था और फिर उन्हें अरविंदों अस्पताल  में शिफ्ट किया था, लेकिन गुरूवार को इनकी मृत्यु हो गई  | स्वास्थ्य विभाग के सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जडिय़ा ने इसकी पुष्टि की  | इसके बाद इंदौर में स्वास्थ्य अमले से और ज्यादा सावधानी बरतने को कहा गया है |   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी  है  | पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी डॉ शत्रुधन पंजवानी के निधन पर दुःख व्यक्त किया है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  10 April 2020

  Doctor

डॉक्टर ने कहा था मैं एकदम ठीक हूँ   इंदौर में कोरोना तेजी से फैल रहा है  |  कोरोना संक्रमण की चपेट में आये एक डॉक्टर ने भी आज दम तोड़ दिया  |  स्वास्थ्य विभाग के सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जडिय़ा ने बताया कि डॉ. शत्रुधन पंजवानी पिछले दिनों कोरोना पाजिटिव पाये गये थे और आज सुबह उनकी मृत्यु हो गई  |  इस तरह इंदौर में अभी तक अधिकृत रूप से मरने वालों की संख्या 22 तक पहुंच गई हैं  |  इंदौर के रुपराम नगर में रहने वाले डॉ. शत्रुधन पंजवानी ने कोरोना संक्रमण के चलते दम तोड़ दिया  | इंदौर में कोरोना वायरस की वजह से हालात ठीक नहीं हो पा  रहे हैं  |  इंदौर में कोरोना के चलते अब तक 22 लोगों की जान जा चुकी है  | डॉ. शत्रुधन पंजवानी   ड्यूटी के दौरान  कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे |  उन्होंने अपना उपचार शरू कर दिया था |  कुछ दिन पहले एक वीडियो जारी कर उन्होंने कहा था कि वे कोरोना की चपेट में नहीं हैं और पूरी तरह स्वास्थ्य हैं  |  लेकिन उनकी हालत बिगड़ने पर  उनका उपचार पहले गोकुलदास में उसके बाद सीएचएल में चल रहा था और फिर उन्हें अरविंदों अस्पताल  में शिफ्ट किया था, लेकिन गुरूवार को इनकी मृत्यु हो गई  | स्वास्थ्य विभाग के सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जडिय़ा ने इसकी पुष्टि की  | इसके बाद इंदौर में स्वास्थ्य अमले से और ज्यादा सावधानी बरतने को कहा गया है |   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी  है  | पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी डॉ शत्रुधन पंजवानी के निधन पर दुःख व्यक्त किया है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  10 April 2020

  Full sanitizer machine

आने जाने वाले लोगों को किया जाएगा सैनिटाइज   कोरोना के खौफ के बीच  रीवा  नगर निगम  में  फुल सैनिटाइजर मशीन लगाई गई है | जिससे नगर निगम में आने-जाने वाले लोगों को सैनिटाइज किया जाएगा | इससे कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप को रोकने में मदद मिल सकेगी |  कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिए शासन और प्रशासन  लगातार प्रयास कर  रहे हैं  | परंतु फिर भी लोगों की लापरवाही की वजह से हर रोज कोरोनावायरस से संक्रमित मरीज  मिल रहे हैं |  इस से निजात पाने को लेकर रीवा नगर निगम आयुक्त अर्पित वर्मा ने  एक पहल की |  जिसमें नगर निगम कार्यालय के मुख्य द्वार पर फुल बॉडी सैनिटाइजिंग मशीन लगाई गई है | जिससे आने जाने वाले लोगों को सैनिटाइज किया जाएगा और विशेष तौर पर साफ-सफाई का भी ध्यान दिया जाएगा  |  नगर निगम आयुक्त अर्पित वर्मा ने  बताया कि  रीवा में अभी  और चार जगह  ऐसी मशीनें   लगाई जाएंगी   इस एक मशीन की लागत 30 से 40 हजार रुपए है  |  इस मशीन में विशेष रुप से सोडियम हाइपोक्लोराइट का प्रयोग किया जा रहा है जिससे लोगों को आसानी से सैनिटाइज किया जा सके |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  10 April 2020

 DIG Bicycle

छतरपुर से साइकिल से नौगांव पहुंचे DIG   ब्रेक के बाद आपका स्वागत जाए  | अब बात छतरपुर रेंज के डीआईजी विवेक राज सिंह की  |  DIG साहब  लॉक डाउन का जायजा लेने चुपचाप अचानक साइकिल से  निकल पड़े  |  वे छतरपुर से 23 किमी दूर नौगांव  तक गए और  लॉकडाउन की हकीकत को देखा और पुलिस महकमे को उचित दिशानिर्देश दिए  |  डीआईजी विवेकराज ने लॉकडाउन का जायजा लेने का अनोखा तरीका निकाला और छतरपुर से वह साइकिल से नौगांव की ओर निकल पड़े  | पूरे रास्ते उनकी नजर दोनों ओर लॉकडाउन का असर है या नहीं, पर रही  | उन्होंने बताया कि ग्रामीण अंचलों में भी लॉकडाउन का पालन ग्रामीण कर रहे हैं  |  हालांकि मऊसहानियां में धुबेला के पास करीब 6 लोग घूमते नजर आए, जो पुलिस को देखकर भाग गए  | उन्होंने स्पष्ट किया कि कोरोना वायरस ऐसी महामारी है, जो संपर्क में आने से होती है   | उन्होंने कहा कि आज वक्त वह नहीं है कि शाम को चार दोस्त एक साथ बैठें  | अगर बहुत जरूरी हो तभी घर से निकलें। उन्होंने नौगांव थाने में करीब 20 मिनट तक अधिकारियों के साथ बैठक की |  वहीं थाना प्रभारी बीएन शर्मा सहित पुलिसबल बल का लॉकडाउन का पालन कराने को लेकर प्रशंसा की |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  10 April 2020

Tiger hunted

आक्रोशित ग्रामीणों ने फॉरेस्ट की गाडी जलाई   पेंच राष्ट्रीय उद्यान  में   महुआ बीनने गई युवती पर बाघ ने हमला बोल दिया  | युवती को मारकर बाघ जंगल के भीतर ले गया | ऐसे में लोगों का शोर सुनकर बाघ युवती का शव छोड़कर भाग गया  | इस घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग की गाडी में आग लगा दी  |  पेंच राष्ट्रीय उद्यान के खवासा बफर के खम्बा गांव में खेत से लगे जंगल में  महुआ बीनने गई युवती 18 साल की युवती नीलकली  को बाघ ने अपना  शिकार बना लिया है | युवती का शिकार करने के बाद बाघ शव को करीब 300 मीटर दूर जंगल तक घसीटकर ले गया |  युवती की  चीख पुकार  सुनकर मृतिका की मां, परिजन व ग्रामीणों ने शोर मचाया और जंगल की ओर दौड़े |  इसके शव को मौके में छोड़कर बाघ जंगल लौट गया  | वन अमले की कार्यप्रणाली व घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते करीब तीन घंटे तक हंगामा किया  |  इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने खवासा रेंजर के सरकारी   वाहन को आग के हवाले कर दिया |  मौके पर पहुंचे पुलिस बल व राजस्व अधिकारियों ने समझाइश देकर ग्रामीणों शांत कराया |  खेत के नीचे स्थित नाले में मौजूद बाघ ने संभवत: आहट पाकर युवती पर हमला कर शिकार लिया और शव घसीटकर जंगल में ले गया  | लेकिन शव को बाघ  |   अपना निवाला नहीं बना सका |  इससे पहले ग्रामीणों के शोरगुल ने बाघ को जंगल लौटने पर मजबूर कर दिया  |   पेंच नेशनल पार्क क्षेत्र संचालक विक्रम सिंह परिहार ने बताया  मृतिका के स्वजनों को 5 हजार रूपये की तत्कालिक सहायता राशि उपलब्ध करवाई गई है |   पोस्ट मार्टम रिपोर्ट मिलते ही परिवार को 4 लाख रूपये की सहायता राशि  उपलब्ध करा दी जाएगी  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  10 April 2020

 Gas Agency

नहीं किया जा रहा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन   कोरोना संक्रमण के बावजूद  रीवा के जवा में  इंडेन गैस वितरक  मनमानी पर उतारू है  | यहाँ न सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है | और न ही किसी किस्म के सेनेटाइजेशन की व्यवस्था है |  ऐसे में सब कुछ जानने के बाद भी प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है |    सम्पूर्ण रीवा जिले में दूध और दवाइयों की  दुकानों के अलावा सम्पूर्ण प्रतिष्ठानों को बंद करने के लिए कलेक्टर ने निर्देश जारी किये  हैं  | बावजूद इसके जवा में  इंडेन गैस  एजेंसी   सुबह 7 बजे से ही एजेंसी खोलकर सिलेंडर बेच रही है  | जहां लोगो मे कोरोना वायरस के प्रति  जागरूकता की कमी साफ तौर पर देखी गयी  | बड़ी  संख्या में लोग एक दूसरे से चिपक कर लाइनों में खड़े रहे,इस दौरान न तो  खरीददारों के मुंह पर मास्क थे और न ही एजेंसी डीलर के पास ग्राहकों के हाथ सेनेटाइज कराने के लिए कोई सुविधा  |  गैस डीलर तो कलेक्टर के आदेशों की अवहेलना और सोशल डिस्टेंसिग की धज्जियां उड़ाते साफ तौर पर नजर आए  | वही दूसरी तरफ स्थानीय प्रशासन भी मूकदर्शक बना रहा  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  10 April 2020

  Female corona positive

स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत है महिला   भोपाल में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है  |  बैरागढ़ से  एक महिला के कोरोना पॉजिटिव पाई गई है  |   बताया जा रहा है की महिला स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ है  |  भोपाल  में बढ़ रहे कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या ने सरकार के माथे पर चिंता की लकीरे खींच दी है  | बैरागढ़ से एक महिला को कोरोना पॉजिटिव होने की खबर है  | महिला स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारी बताई जा रही है |  महिला के परिवार के सदस्यों को भी कोरेन्टाइन किया  गया  है |  पुलिस और डॉक्टरों की टीम ने इलाके को पूरी तरह सील कर दिया है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 April 2020

  Preeti Pandey Corona

कोरोना पॉजिटिव आने के बाद नहीं हो रहा पति का इलाज डॉक्टर छुट्टी पर नहीं लिया गया उनका और बेटे का सैंपल   भोपाल के  स्वास्थय विभाग में आईटी पद पर पदस्थ राजकुमार पांडेय की पत्नी प्रीती पांडेय ने सीएम शिवराज सिंह चौहान  और पीएम नरेंद्र मोदी से सोशल मीडिया में अपील की है की | उनके पति को कोरोना पॉजिटिव हुआ  | जिसके  बाद उनके पति को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया  | लेकिन डॉक्टरों की कमी की वजह से उनका इलाज सही ढंग से नहीं किया जा रहा है | प्रीति  ने कहा की अभी तक किसी ने उनका और उनके ढाई साल के  बेटे का सैंपल जांच के लिए नहीं लिया है  | वहीँ भोपाल एम्स ने कहा है कि उनके पति का ठीक इलाज हो रहा है |  स्वास्थय विभाग में पदस्थ आईटी सलाहकार राजकुमार पांडेय की पत्नी ने सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल किया है |  जिसमे उन्होंने आरोप लगाया है की उनके पति का एम्स में डॉक्टरों के ना होने की वजह से इलाज नहीं हो रहा है |  प्रीती ने वीडियो के जरिये बताया  की उनके पति को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है | लेकिन उनका इलाज नहीं किया जा रहा है | प्रीती ने बताया की उनके पति  स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुलाई गई बैठक में भाग लेने गए हुए थे |  जहां से वह कोरोना से इनफेक्टेड हो गए |  उन्होंने जांच कराई पॉजिटिव होने पर एम्स भोपाल में में भर्ती हो गए  | 2 दिन से वहां उनका कोई उपचार नहीं हो रहा है   एम्स के ज्यादातर डॉक्टर छुट्टी पर हैं | प्रीती ने ये भी कहा की वो अपने ढाई साल के बेटे के साथ घर पर है  | पर कोई अभी तक उनका सैंपल लेने नहीं आया  | ना ही उनकी जांच की गई |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 April 2020

 Spraying of SP sanitizer

सफाई कर्मीयो के लिए बजाई ताली   सीहोर में  कोरोना की जंग में सड़कों पर उतरे एसपी ने शहर  को सेनेटाइज करने में खुद मदद की |  उन्होंने सफाई कर्मीयो का सम्मान करने के लिए इन्हें  फूल भेंट  ताली बजाई और  लोगो को मॉस्क पहनने और सोशल डिस्टेंस मेंटेन करने की सलाह दी  |  कोरोना के फैलते संक्रमण से बचने के लिए सीहोर में एसपी ने मोर्चा संभालते हुए शहर  की मुख्य सड़कों  को सेनेटाइज किया  | साथ इस महामारी से निपटने अपनी ड्यूटी निभा रहे सफाई कर्मचारियो का फूल देकर माला पहनाकर और ताली बजाकर सम्मान किया  |  पुलिस अधीक्षक एसएस चौहान ने  मुख्य सड़क लिसा टाकीज और मेंन रोड पर सेनेटाइजर स्प्रे का छिड़काव किया  | एसपी एसएस चौहान ने कहा की पिछले कई दिनों से कोरोना से लड़ने हमारे सफाई कर्मी भाई बहन लगें हुए हैं  | सफाई कर रहे है |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 April 2020

 Spraying of SP sanitizer

सफाई कर्मीयो के लिए बजाई ताली   सीहोर में  कोरोना की जंग में सड़कों पर उतरे एसपी ने शहर  को सेनेटाइज करने में खुद मदद की |  उन्होंने सफाई कर्मीयो का सम्मान करने के लिए इन्हें  फूल भेंट  ताली बजाई और  लोगो को मॉस्क पहनने और सोशल डिस्टेंस मेंटेन करने की सलाह दी  |  कोरोना के फैलते संक्रमण से बचने के लिए सीहोर में एसपी ने मोर्चा संभालते हुए शहर  की मुख्य सड़कों  को सेनेटाइज किया  | साथ इस महामारी से निपटने अपनी ड्यूटी निभा रहे सफाई कर्मचारियो का फूल देकर माला पहनाकर और ताली बजाकर सम्मान किया  |  पुलिस अधीक्षक एसएस चौहान ने  मुख्य सड़क लिसा टाकीज और मेंन रोड पर सेनेटाइजर स्प्रे का छिड़काव किया  | एसपी एसएस चौहान ने कहा की पिछले कई दिनों से कोरोना से लड़ने हमारे सफाई कर्मी भाई बहन लगें हुए हैं  | सफाई कर रहे है |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 April 2020

 151 Corona positive in Indore

अब तक हुई 13 कोरोनावायरस मरीजों की मौत 30 और नए लोगों में कोरोना के लक्षण कोरोना में इंदौर देश में तीसरे नंबर पर पहुंचा   साफ़ सफाई में नंबर वन रहने वाला शहर इंदौर कोरोना संक्रमण के मामले में देश में तीसरे नंबर पर आ गया है  |  इंदौर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है  | इंदौर में संक्रमितों की संख्या 151 के पार  पहुंच चुकी है  | वहीं इनमें से 13 की मौत हुई है  | इंदौर को लेकर मध्यप्रदेश सरकार गंभीर है और युद्ध स्तर पर संक्रमण रोकने के प्रयास कर रही है |  इंदौर में नए मरीजों में दाऊदी नगर खजराना से 13 साल का एक बच्चा भी शामिल है | वहीं पॉजिटिव 12 मरीजों में से 3 मरीज क्वारंटाइन सेंटर में पहले से ही भर्ती हैं |  इनमें से 1 मरीज टाटपट्टी बाखल से भी है  | टाटपट्टी बाखल में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 19 पहुंच चुकी है |   सोमवार को एमजीएम मेडिकल कॉलेज से जारी रिपोर्ट में 16 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है |  इनमें से 4 की मौत हो चुकी है |  6 अप्रैल को एमवाय की ओपीडी में 149 लोग पहुंचे  | जिनमें से 28 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए  |   इनमें से इंदौर से 138 और अन्य जिलों से 72 सैंपल प्राप्त हुए हैं  | इंदौर के एमआरटीबी और एमवाय से 24, एमटीएच आइसोलेशन सेंटर से 8, सिनर्जी हॉस्पिटल से 1, सीएमएचओ इंदौर की तरफ से 56 और सीएचआरसी से 5 सैंपल मिले जांच के लिए भेजे गए हैं |   इंदौर में दो दिन में  पचास मरीज बढ़ गए  |   1 अप्रैल को संख्या  50 पार थी तो 4 अप्रैल को  सौ के पार गई और  6 अप्रैल कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 150 पार कर गई  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 April 2020

 social obligation

 रेड क्रॉस सोसाइटी को दिया 25 लाख का चेक     सिंगरौली में  एनटीपीसी विंध्याचल  कोरोना से लड़ने के लिए  आगे आया है |  एनटीपीसी विंध्याचल के कार्यकारी निर्देशक ने कोरोना से लड़ने के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी को पच्चीस लाख का चेक दिया  |  सिंगरौली में एनटीपीसी विंध्याचल के कार्यकारी निर्देशक द्वारा कोविड-19  महामारी की रोकथाम  और  जरूरतमंद  व्यक्तियों की मदद के लिए  25 लाख का चेक दिया गया  |  एनटीपीसी विंध्याचल ने यह चेक अपने सामाजिक दायित्व के तहत इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन  राजमोहन श्रीवास्तव को  प्रदान किया  |   एनटीपीसी विंध्याचल व इनके अंतर्गत कार्य कर रहे सुहासिनी संघ एनजीओ द्वारा   कोरोनावायरस से बचाव के लिए जन जागरूकता   अभियान भी चलाया जा रहा है  |  सभी को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की जा रही है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 April 2020

 Illegal liquor

दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार   पूरे प्रदेश में टोटल लाक डाउन के बाद भी  अवैध शराब का कारोबार बंद नहीं हो रहा है  | रीवा में पुलिस ने दो युवकों को अवैध शराब बिक्री करने के मामले में गिरफ्तार किया है | पुलिस ने  इनके पास से सात पेटी शराब जब्त की है |  कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए देशभर में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन घोषित है   | इसके मद्देनजर शराब की दुकानें भी बंद हैं  | जवा पुलिस ने लाकडाऊन के दौरान शराब की सप्लाई करने वाले लोगों  का भंडाफोड़ किया है | पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि जवा के एक ढाबे में भारी मात्रा में शराब स्टॉक की गई है  | सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नवीन तिवारी ने  ढ़ाबे पर छापेमार कार्यवाही की  |  और  मौके से 7 पेटी शराब को  जब्त किया |  जिसकी कीमत लगभग 22 हजार बताई जा रही है | इसके साथ ही आरोपी   विपिन पाठक ,सचिन पाठक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया  है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 April 2020

 Attack on the police team

गुंडों ने किया पुलिसवालों पर हथियारों से हमला   भोपाल में  लॉक डाउन का पालन करवाने पहुंचे पुलिस वालों पर एक समुदाय के लोगों ने हमला कर दिया  | इन बदमाशों ने पुलिस वालों को चाकू मारे और फरार हो गए |  घायल  पुलिसकर्मियों को हमीदिया अस्पताल में किया भर्ती किया गया  | इस घटना के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ऐसा करने वालों पर रासुका लगाने का ऐलान किया है |  इंदौर में डॉक्टर्स पर हमले के बाद अब भोपाल में पुलिस कर्मियों पर हमला हुआ है  | सोमवार देर रात तलैया इलाके स्थित इस्लामनगर में भीड़ हटाने पहुंची पुलिस पर बाहर घूम रहे कुछ समुदाय विशेष से जुड़े हिस्ट्री शीटर बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया | रात करीब साढ़े दस बजे एक बदमाश ने अपने दर्जनभर साथियों के साथ मिलकर छह पुलिस कर्मियों पर हमला किया  |  पुलिस ने इन लोगों को बाहर घूमने से रोका था  |  इस पर तीन बदमाशों ने दो पुलिस कर्मियों पर  चाकुओं से हमला कर दिया  | एक पुलिसकर्मी के हाथ में तो दूसरे के कंधे में चाकू लगा  है  |  वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए  | पुलिस  के अनुसार शाहिदिया स्कूल के पीछे  15 से 20 लोग समूह में घूम रहे थे  | इस दौरान आरक्षक लक्ष्मण यादव और सतीश सिंह ने उनको घर जाने के लिए बोला | जिस पर यह लोग पुलिस से विवाद करने लगे। तभी शाहिद कबूतर, मजिद मामू और मोहसिन कचौड़ी ने मिलकर पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया  | जब तक बाकी पुलिस कर्मी उनके पास मदद करने पहुंचते  हमलावर   भागने में कामयाब हो गए  | जहां पुलिस कर्मियों पर हमला किया गया है   वह इलाका कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया है |  एक जमाती यहां कोरोना संक्रमित मिला था |  इस घटना को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बहुत गंभीरता से लिया है | देर रात उन्होंने अधिकारीयों से ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने को कहा  | शिवराज सिंह ने शाहिद कबूतर,मोहसिन कचौड़ी का नाम लेकर ट्वीट किया और कहा इनके खिलाफ रासुका के तहत कार्यवाही की जाएगी |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 April 2020

   VD Sharma

कोरोना पीड़ितों को समर्पित किया  स्थापना दिवस   भारतीय जनता पार्टी ने अपना स्थापन दिवस बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मनाया |  लॉक डाउन होने के कारण प्रदेश कार्यालय में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वी डी  शर्मा ने ध्वजा रोहण कर स्थापना दिवस मनाया | .  इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया  | और इस स्थापना दिवस को कोरोना पीड़ित लोगों को समर्पित किया |  बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी  शर्मा ने ध्वजा रोहण कर भाजपा का स्थापना दिवस मनाया  | वी डी शर्मा भोपाल में प्रदेश कार्यालय पहुंचे जहाँ उन्होंने प्रदेश वासियों को सम्बोधित किया  ... कोरोना वायरस के चलते लॉक डाउन घोषित किया गया है |  जिसके चलते कार्यालय में कार्यकर्ताओं को आने से मना कर दिया गया  | इस दौरान वी डी शर्मा ने कहा की  | आज यह स्थापना दिवस हम उन लोगों को समर्पित कर रहे हैं जो इस कोरोना की महामारी से पीड़ित है  | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर सभी कार्यकर्ता  |  कोरोना से लड़ने के लिए सौ रुपये का पीएम रहत कोष में जमा करें  |  वी डी शर्मा ने कहा की  सभी कार्यकर्ता कोरोना से लड़ने के लिए देश की मदद करेंगे  |       

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 April 2020

 Indore collector

अफवाह फैलाई तो जायेंगे जेल   इंदौर इस समय सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण का शिकार है  | इसके बावजूद लोग सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने से बाज नहीं आ रहे हैं  | ऐसे में इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने साफ़ कहा है कि गलत करने वाले अब सीधे जेल जाएंगे  |  इंदौर इस समय कोरोना की चपेट में है  | सरकार और इंदौर का प्रशासन लोगों को कोरोना की जद्दोजहद से बचाने में लगा है  | ऐसे में भी कुछ लोग अफवाहें फैलाने से बाज नहीं आ रहे हैं  |  ऐसे लोगों पर अब प्रशासन सख्त कार्यवाही करेगा  |  कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा  सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को बक्शा नहीं जाएगा उन पर  कार्रवाई  होगी | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 April 2020

 Hanuman Chalisa

गंगादास की बगिया में चल रहा है अनुष्ठान   हर कोई अपनी अपनी तरह से कोरोना वायरस को मात देने की कोशिश कर रहा है |  ग्वालियर में गंगा दास की शाला  में रोज हनुमानचालीसा का पाठ हो रहा है  | वहां रहने वाले साधुओं का कहना है हनुमान जी कलयुग के देवता हैं और वह कोरोना से लड़ने की शक्ति प्रदान करेंगे  |  देश के पहले स्वतंत्रता संग्राम 1857 में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के साथ अंग्रेजों से लड़कर शहीद होने वाले साधु संतों की गंगा दास की  शाला में इन दिनों रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ चल रहा है  |  यहां रहने वाले साधु संतों का कहना है कि कलयुग में हनुमानजी ही ऐसे एकमात्र देवता है जो हमें संकटों से उबार सकते हैं |  देश में इस समय कोरोना महामारी का खतरा छाया हुआ है |  रोजाना मरीजों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हो रही है |  कई मौतें भी इस वायरस की वजह से हो चुकी है देश में इसका कुप्रभाव कम हो और देश के सभी लोग स्वस्थ रहें, इसी कामना के साथ गंगा दास की बड़ी शाला में रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ चल रहा है  |  विश्व शांति कल्याण और मानव की रक्षा के लिए साधु-संत इस पाठ को बेहद जरूरी बताते हैं  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 April 2020

 Hanuman Chalisa

गंगादास की बगिया में चल रहा है अनुष्ठान   हर कोई अपनी अपनी तरह से कोरोना वायरस को मात देने की कोशिश कर रहा है |  ग्वालियर में गंगा दास की शाला  में रोज हनुमानचालीसा का पाठ हो रहा है  | वहां रहने वाले साधुओं का कहना है हनुमान जी कलयुग के देवता हैं और वह कोरोना से लड़ने की शक्ति प्रदान करेंगे  |  देश के पहले स्वतंत्रता संग्राम 1857 में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के साथ अंग्रेजों से लड़कर शहीद होने वाले साधु संतों की गंगा दास की  शाला में इन दिनों रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ चल रहा है  |  यहां रहने वाले साधु संतों का कहना है कि कलयुग में हनुमानजी ही ऐसे एकमात्र देवता है जो हमें संकटों से उबार सकते हैं |  देश में इस समय कोरोना महामारी का खतरा छाया हुआ है |  रोजाना मरीजों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हो रही है |  कई मौतें भी इस वायरस की वजह से हो चुकी है देश में इसका कुप्रभाव कम हो और देश के सभी लोग स्वस्थ रहें, इसी कामना के साथ गंगा दास की बड़ी शाला में रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ चल रहा है  |  विश्व शांति कल्याण और मानव की रक्षा के लिए साधु-संत इस पाठ को बेहद जरूरी बताते हैं  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 April 2020

 Somersault is expensive

दिया जलाने की बजाये जला लिया मुँह   अब बात वीडियो वायरल की |  उज्जैन में एक युवक हो हीरोगिरी करना महँगा पड़ गया  | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से दिये जलाने का निवेदन किया था लेकिन एक युवक मुँह में ज्वलनशील पदार्थ लेकर तमाशा करने लगा  |  इस तमाशेबाजी में उसका मुँह जल गया  | लोगों ने जैसे तैसे उसे बचाया  |  ढाबा रोड क्षेत्र में रविवार रात एक युवक मुंह में ज्वलनशील पदार्थ भरकर आग निकालने  का तमाशा  कर रहा था  | इसी दौरान उसका चेहरा आग की चपेट में आ गया |  घटना देख आस पड़ोस के लोग दौड़े और युवक को बचाया  | अब घटना का वीडियो  खूब  वायरल  हो रहा है  | रात नौ बजे क्षेत्र में  लोग  दीया जला रहे थे |  इस दौरान गेबी हनुमान मंदिर के पास रहना वाला एक युवक रोड पर निकला और कलाबाजी करने लगा  |  पहले  उसने  ज्वलनशील पदार्थ मुंह में भरा |  इसके बाद मुंह से आग निकालने की कलाबाजी दिखाने लगा  |  इसी दौरान उसके चेहरा आग की चपेट में आ गया घटना देख लोगों में हड़कंप मच गया | लोगों ने उसके मुँह से आग बुझाई और  पानी डालकर उसे बचाया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 April 2020

 Great carelessness of administration

अपने सिस्टम को तत्काल ठीक करें अस्पताल में ताला और मरीज की मौत   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी बीमार  सिस्टम को तत्काल ठीक कीजिये  | व्यवस्था ऐसी तो हो की इस विषम परिस्थिति में  अस्पतालों के दरवाजे मरीजों के लिए खुले रहें  | हालात इतने खराब हैं कि गंभीर अवस्था में मरीज अगर अस्पताल पहुँचता है तो पहले वहां ताला तोड़ा जाता है |  भले ही इस दौरान  मरीज दम तोड़ दे  |  ऐसी ही भयावह तस्वीर सामने आई है उज्जैन से  | जो मानवता को शर्मसार करती है  |  ये खबर हुक्मरानों के दिमाग की बत्ती गुल कर सकती है  | एक तरफ कोरोना के संक्रमण काल में स्वास्थ्य अमला देवदूत बना हुआ है वहीं कुछ जगह हालात इतने बदत्तर हैं कि अगर कोई गंभीर बीमार अस्पताल पहुँच जाए तो उनकी सुनने वाला कोई नहीं है | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आप बहुत संजीदा संजीदा इंसान हैं |  इसलिए समय रहते एक्शन लीजिये और ये ताकीद कीजिये कि भविष्य में ऐसी शर्मसार कर देने वाली  घटना की पुनरावृत्ति मध्यप्रदेश में तो न हो | ये वीडियो दिखाना हमारी मज़बूरी है  | ताकि सरकार की आँखें खुल जाएँ   | जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रही ये महिला एम्बुलेंस से अपने घर से अस्पताल तक तो आ गई लेकिन ये क्या  | अस्पताल में ताला लगा है | ऐंबुलेंस और कुछ कर्मचारी जब ताला तोड़ने की मशक्कत कर रहे थे तब महिला वाहन में तड़प रही थी |  एक स्वास्थ्य कर्मी ने महिला को गले लगाकर उनका ढांढ़स बनाये रखने का काम किया लेकिन महिला की सांसे उखड रही थीं  | तो दूसरी तरफ अस्पताल के सन्नाटे में ताला तोड़े जाने की आवाजें सरकार के वादे और दावों की पोल खोल रही थीं |  अस्पताल की  लापरवाही उजागर  की इससे ज्यादा खतरनाक तस्वीर कोई हो ही नहीं सकती  | दानीगेट निवासी 58 साल की महिला को गुरुवार देर रात   माधवनगर अस्पताल में भेजा गया  | यहां से उसे आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज भर्ती के लिए रैफर किया गया, मगर यहां वार्ड के ताले की चाबी ही नहीं मिली   कुछ कर्मचारी ताला तोड़ते रहे  | इस दौरान महिला बाहर एंबुलेंस में  अंतिम सांसे ले रही थी  |  करीब 45 मिनट बाद जब ताला टूटा और उसे वार्ड में भर्ती कराया गया | तब तक बहुत देर हो चुकी थी | महिला इलाज के आभाव में दुनिया को अलविदा कह चुकी थीं  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 April 2020

 People down relief

सब्जी मंडी रहेगी बंद सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी   ग्वालियर में कंप्लीट लोग डाउन के बीच प्रशासन ने थोड़ी सी राहत दी है |  कलेक्टर ने किराना की दुकान सुबह 8 से शाम 4 बजे तक खोलने की ढील दी है  | इसके अलावा आवश्यक  वस्तुओ की बिक्री के समय  में भी छूट दी गई है  | ग्वालियर में कोरोना के मरीज मिलने के बाद प्रशासन ने लॉक डाउन का सख्ती के साथ पालन करने के निर्देश दिए थे | लेकिन  जिलाधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद  |  कलेक्टर ने किराना की दुकान सुबह  से शाम  बजे तक खोलने की ढील दी है |  इस बीच कुछ अतिरिक्त पेट्रोल पंप और दवाइयों की दुकानें भी खुली रहेंगी | लेकिन प्रशासन ने साफ़  तौर पर कहा है की  सब्जी मंडी को अभी नहीं खोला जाएगा  | प्रशासन ने इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने की अपील भी की है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 April 2020

 Beat up young man

कोरोना संक्रमित समझ लोगों ने डाला सेनेटाइजर   कोरोना को लेकर ग्वालियर में अलर्ट घोषित है | जिसके बाद  कड़ी कार्यवाई करते हुए बेमतलब घूम रहे एक अनजान व्यक्ति की पुलिस ने पिटाई कर दी |  लोगों ने उसे कोरोना संक्रमित  समझकर उस पर सेनेटाइजर डाल  दिया |  युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है  |  ग्वालियर में  प्रशासन कोरोना को लेकर अलर्ट है |  जिसके बाद वहाँ किसी के भी घर से बाहर निकलने में रोक लगी हुयी है  | लेकिन लोग अभी सडकों पर आवारा घूम रहे हैं |  शहर के भीतर आवारा घूम रहे एक अनजान युवक की पुलिस ने पिटाई कर दी |  युवक खुद को गुजरात के अहमदाबाद का रहने वाला बता रहा है | वह राजस्थान के रास्ते होशंगाबाद होते हुए ग्वालियर पहुँचा  | यह युवक फूलबाग स्थित गुरुद्वारे के पास घूम रहा था  | लोगों ने इसे कोरोना का संदिग्ध समझकर इस युवक पर  सेनेटाइजर  का  छिड़काव कर दिया  | युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 April 2020

 Chinese company reached office healthy department

कचरा प्रबंधन कंपनी में प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर है व्यक्ति   ग्वालियर में  कचरा प्रबंधन ईको ग्रीन में प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर के रूप में एक चाइनीज व्यक्ति कई महीनो से मौजूद है  | जिसके बाद प्रशासन अलर्ट मोड़ पर आ गया है  | और चीनी नागरिक के बारे में जानकारी जुटा रहा है |  ग्वालियर में एक चायनीज व्यक्ति की  मौजूदगी को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है  |  शहर के सिटी सेंटर स्थित शारदा विहार कॉलोनी में रहने वाले सनझ्याऊ इको ग्रीन कंपनी  में बतौर प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर के रूप में तैनात है | और अपने हिन्दुस्तानी साथियों के साथ ग्वालियर में काम कर रहा है   गौरतलब है की  पिछले दिनों अभिषेक मिश्रा नामक कोरोनावायरस मरीज के मिलने के बाद सिटी सेंटर क्षेत्र के 3 किलोमीटर की परिधि के क्षेत्र को कंटेंटमेंट घोषित किया गया है  | इसके चलते डोर टू डोर स्वास्थ्य विभाग सर्वे कर रहा है  |  इसी के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम  शारदा विहार स्थित मकान पर पहुंची  | और चीनी नागरिक की मौजूदगी सहित उसके दस्तावेज चेक किए  | सीएमएचओ ने चाइनीज नागरिक को हेल्थ चेकअप के लिए  तलब किया   ...  यह चीनी नागरिक अपने देश से 14 नवंबर को ग्वालियर आया था  | फिलहाल वह अपने आप को स्वस्थ बता रहा है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 April 2020

 Lock down violation

फूलों का हार आरती उतारकर लोगों को समझाया   पूरे देश में लॉक डाउन घोषित है | इसके बावजूद रीवा में लोग लॉक डाउन का पालन नहीं कर रहे है | अब  पुलिस  लॉक डाउन तोड़ने वालों को अपने घर में रहने की समझाइस के साथ  ही  | उनका  फूल माला से स्वागत कर आरती कर रही है  |   रीवा जिले में लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों का पुलिस द्वारा  फूल माला व तिलक से स्वागत किया गया  | दरअसल यह इसलिए किया गया कि प्रशासन के हजार कोशिशों के बावजूद  | लोग सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं |   यह कार्यवाही पूरे जिले में एक साथ शुरू की गई है  |  शायद लोगों को पुलिस की इस पहल से कुछ समझ आए  |  और लोग अपनी व अपने परिवार और  समाज के प्रति  जिम्मेदारी समझे  | इस दौरान रीवा पुलिस अधीक्षक आबिद खान एवं एडिशनल एसपी शिव कुमार वर्मा , डीएसपी यातायात मनोज वर्मा द्वारा लोगों की फूल माला देकर लॉक डाउन तोड़ने वालों की आरती उतरी गई  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 April 2020

 10 new positive

संपर्क में आये डॉक्टर रिलेटिव हुए कोरेन्टाइन   मध्यप्रदेश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है  |  मुरैना जिले में 10 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए है  |  एक दंपत्ति को भी कोरोना वायरस होने की पुष्टि हुई थी |  मुरैना में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 12 हो गई है |  मुरैना स्वास्थ्य विभाग में कुल 30 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए  थे  | जिनमें से 10 लोगों को कोरेना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है  |  बताया जा रहा है कि जो युवक 17 मार्च को दुबई से भोपाल लौटा था  |  उसी के संपर्क में आने से पहले उसकी पत्नी को कोरोना  हुआ  | उसके बाद उसके संपर्क में जो 26 लोग आए थे उनमें से 10 लोगों को कोरोना वायरस होने की पुष्टि हुई है |  वर्तमान में जो 10 कोरोनावायरस मरीज मिले हैं इनमें पुरुषों के अलावा महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं |  इन सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है | बताया यह भी जा रहा है कि जिला अस्पताल के जो डॉक्टर इन मरीजों का इलाज कर रहे थे  | उन सभी के सैंपल भी जांच के लिए भेज दिए गए हैं | ऐसे में मुरैना जिला प्रशासन के सामने एक बड़ी चुनौती यह है कि पॉजिटिव पाए गए यह 10 मरीज संक्रमित होने के बाद किन-किन लोगों से मिले  | उन सब तक भी शासन को पहुंचना होगा | गौरतलब है कि मुरैना जिले में लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे थे  | यही कारण है कि 3 दिन पहले ही मुरैना कलेक्टर ने राशन की दुकानों सब्जी और दूध के पार्लर्स को भी पूरी तरीके से बंद करने के निर्देश दे दिए थे  | और कल जब 2 मरीज सामने आए थे  |  उसके बाद मुरैना शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया था |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 April 2020

 NTPC Vindhyanchal

पोस्टर के माध्यम से लोगों को किया जागरूक   महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस को लेकर एनटीपीसी विंध्यांचल भी पूरी तरह से सतर्क हो गया है | एनटीपीसी में रखे उपक्रमों और कार्यालयों को पूरी तरह सेनेटाइज़ किया जा रहा है |  कोरोना वायरस को लेकर  सिंगरौली में एनटीपीसी विंध्यांचल को भी एतिहातन सेनेटाइज़ किया जा रहा है  | एनटीपीसी अपने कार्यालयों  सहित कालोनी की  प्रमुख जगहों को  पूरी तरह सेनेटाइज कर रहा है |  एनटीपीसी में कार्य करने वाले कर्मचारियों  को भी जन जागरूकता के माध्यम से समझाइश दी जा रही है कि किस तरह इस महामारी से बचा जाए  | एनटीपीसी में  सीआईएसएफ जवानों द्वारा आने जाने वाले व्यक्तियों की पूरी तरह जांच परख की जा रही है |  एनटीपीसी विंध्यांचल प्रबंधन जिला प्रशासन के  लगातार संपर्क में है  | प्रबंधन द्वारा  इस महामारी से बचाव के लिए बैनर पोस्टर के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 April 2020

 STUDENT VIDEO

सरकार से  लगाईं वापसी  की गुहार      ग्वालियर की वैभवी व्यास इटली में फंसी हुई हैं और उन्होंने सरकार से मदद की गुहार लगाईं है |  ऐसे में ग्वालियर के सांसद विवेक शेजवलकर उनकी मदद के लिए सामने आये हैं |  इसके लिए वः दूतावास से संपर्क कर रहे हैं |  इटली में फंसी  ग्वालियर की रहने वाली वैभवी व्यास की मदद के लिए ग्वालियर सांसद आगे आए हैं  |  सांसद विवेक  शेजवलकर ने इस पूरे मामले को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं विदेश मंत्रालय के संज्ञान में लाने की बात कही है  | इटली के टेरमो यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली छात्रा वैभवी व्यास द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाते हुए एक वीडियो जारी किया था जिसमें पीएम मोदी से भारत आने के लिए मदद मांगी गई थी गौरतलब है कि वैभवी  व्यास पिछले वर्ष अक्टूबर माह में इटली मैं एमबीए की पढ़ाई करने के लिए गई हुई थी लेकिन वर्तमान समय में कोरोनावायरस इटली में अपनी जड़ें पूरी तरह से मजबूत कर चुका है | बीमार  लोगों के  बीच बीते 27 दिनों से वैभवी व उसके साथी छात्र हॉस्टल के अंदर कैद हो गए हैं ऐसे में खाने के सामान सहित हर तरह की समस्या का सामना उन्हें करना पड़ रहा है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 April 2020

 VIDEO VIRAL

थूकेडे फल वाले पर पुलिस ने दर्ज की  FIR   कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण के दौरान रायसेन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक फल बेचने वाला अपनी लार फलों पर लगाता दिख रहा है   | इस वीडिओ के वायरल होने के बाद पुलिस ने इस फल वाले के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है |  अपना थूक लगा कर  संतरा बेचने वाले का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने सावधानी बरतना शुरू कर ऐसे लोगों का बहिष्कार शुरू कर दिया है |  इस वीडियो को लोग शेयर कर कोई भी सामान खरीदने में सावधानी बरतने की बात भी  कह रहे हैं  | रायसेन पुलिस ने इस मामले में फल बेचने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है  | एसपी मोनिका शुक्ला ने बताया कि यह वीडियो पुराना है और हम इस मामले में उचित कार्रवाई कर रहे हैं |  किसी को भी इसे लेकर चिंतित होने की जरूरत नहीं है |  सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में ठेले पर फल बेचने वाला व्यक्ति दिख रहा है |  जिसमें वो एक-एक फल को उठाता है और अपनी अंगुली से लार उसके ऊपर लगाकर उसे जमाकर रखता दिख रहा है  |  कुछ लोग इसे हाल का वीडियो बता रहे  हैं  |    जिसके बाद इलाके में संक्रमण फैलने की आशंका बताई जा रही  है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 April 2020

  Encouragement of soldiers

देशभक्ति के गीत  के गीत बन रहे हैं ताकत   देश मे 21 दिन का कोरोना वायरस की वजह से  लॉक  डाउन चल रहा है | लाकडाउन को सफल बनाने के लिए सुरक्षा कर्मी जी जान से लगे हुए हैं | ऐसे में पुलिस अधिकारीयों ने अपने जवानो का हौसला बढ़ाने के लिए गीत गाया  |  छतरपुर में  लॉक डाउन को कड़ाई से  पालन करवाने की जिम्मेदारी पुलिस के  हाथों में  है | पुलिस के जवान  अपनी जान जोखिम मे डालकर सड़क पर नौकरी कर रहे  हैं |  जवानो का हौसला अफजाई करने पुलिस के अधिकारी गाना गा कर हौसला बढा रहे हैं |  छतरपुर के छत्रसाल चौराहे पर पुलिस के अधिकारी अपने जवानो की हिम्मत बढाने के लिये गाना गाते दिखाई दिये |  इस दौरान  पुलिस अधिकारी के साथ शहर  थानो के टी आई और महिला यातायात अधिकारी भी मौजूद रहे  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 April 2020

 Tablighi group isolate

5 पुरुष और 6 महिलाओं को भेजा कोरेन्टाइन     निजामुद्दीन के तबलीगी जमात में शामिल हुए लोगों को आइसोलेट किया जा रहा है  |  ग्वालियर प्रशासन ने तब्लीगी जमात में शामिल हुए 11 लोगों को आइसोलेट किया है | गौरतलब है की   तब्लीगी जमात में शामिल हुए कई लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है  | जिसके बाद पूरे देश में तब्लीगी जमात में शामिल हुए लोगों की पहचान की जा रही  |  और उन्हें  कोरेन्टाइन किया जा रहा है |  23 फरवरी को निजामुद्दीन के तबलीगी जमात में शामिल हुए 11 लोगों की पहचान करते हुए  | ग्वालियर प्रशासन ने इनको आइसोलेट कर दिया है  |    जिनमें 5 पुरुष और 6 महिलाएं शामिल हैं |  प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक यह लोग संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से 23 फरवरी को ग्वालियर पहुंचे थे  | उसके बाद जैसे ही प्रशासनिक अफसरों की इनकी सूचना मिली तो |  3 दिन पहले इनकी स्क्रीनिंग की गई  |  लेकिन कोरोना वायरस के किसी मे संक्रमण नहीं मिले थे |  लेकिन अब  प्रशासन ने एहतियातन एक मैरिज गार्डन में सभी को  क्वारंटाइन  में रखा  है | आपको बता दें ये  लोग ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र के आवड़पुरा में रह रहे थे |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 April 2020

 The release

 580 और कैदियों को किया जाएगा रिहा   ग्वालियर में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए  |  राज्य शासन के निर्देश पर  सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे  | 91 बंदियों को रिहा किया गया |  इन्हें 60 दिन की आपात पैरोल पर रिहा किया गया है |  कोरोना महामारी  संकट के चलते आजीवन कारावास की सजा भोग रहे कैदियों को  60  दिन की पेरोल पर रिहा कर दिया गया  |  इनमें 88 पुरुष और 3 महिला बंदी शामिल हैं | कोरोना वायरस के संक्रमण से रोकथाम को लेकर राज्य शासन सतर्क है  | इसी के मद्देनजर आजीवन कारावास की सजा काट रहे 91 बंदियों को रिहा किया गया |  रिहाई से पहले सभी बंदियों का हेल्थ चेकअप किया गया |  जेल अधीक्षक मनोज साहू ने बताया की  रिहा किये गए सभी बंदी |  ग्वालियर जिले के रहने वाले हैं |  इनमें से अधिकांश हत्या के अलग-अलग मामलों  में सजा काट रहे हैं |  साहू के मुताबिक लगभग 580 बंदी रिहा किये जाने हैं |  रिहा कैदियों को उनके चाल-चलन आदि के आधार पर आपात पैरोल के लिए सूचीबद्ध किया गया है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 April 2020

 AAG

आधा दर्जन गांवो में फसल प्रभावित   एक तरफ देश कोरोना महामारी के संकट से जूझ रहा है |  वहीं होशंगाबाद में किसानो की फसलों में आग लगने से किसान को भारी नुक्सान हुआ है  | सिवनी मालवा तहसील में करीब आधा दर्जन गावों के खेत में भीषण आग लग गई  |  जिसकी वजह से करीब 100 एकड़ में गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई |  प्रदेश को इन दिनों दोहरी मार झेलनी पड़ रही है  |  एक तरफ जहाँ लगातार कोरोना मरीज के आंकड़े बढ़ाते जा रहें है | वहीं अब किसानो की बर्बाद होती फसलों ने सरकार के ऊपर नया संकट खड़ा कर दिया है  |  सिवनी मालवा तहसील के करीब आधा दर्जन गांवों के खेतो में  भीषण आग लग गई  |  आग के चलते खेतो में लगी गेहू की फसल जलकर खाक हो गई  | बताया जा रहा है की  गेहू की करीब 100 एकड़ से अधिक फसल बर्बाद हो गई है  | सिवनी मालवा के अमलाडा डोंगर,बोरट,आयपा,भाँगिया, रेहड़ा गांव के बीच गेहूं की खड़ी फसल में आग लगी  | जिसके बाद प्रशासन को मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाने की कोशिश की  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 April 2020

 CHORI

चोरी का सामान खरीदने वाले पर ममला दर्ज   जहाँ एक तरफ पूरा देश कोरोना वायरस के संकट से जूझ रहा है  .| वहीं सिंगरौली में चोर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं  |  सिंगरौली में पुलिस ने तीन लाख के सामान की चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश  किया है  |  सिंगरौली  के पुलिस अधीक्षक टीके विद्यार्थी ने  चोरी की वारदात का खुलासा किया है  | जिसमें एक नाबालिग सहित चार चोरों ने मिलकर तीन लाख रुपए से अधिक माल की चोरी की थी |  इसके साथ ही  चोरों ने  आधा दर्जन चोरी की वारदात  करना स्वीकार किया है  | गौरतलब है की चोरों ने दो टीवी , दो लैपटॉप , सोने चांदी के आभूषण सहित तीन लाख से ज्यादा का सामान चोरी करने की बात स्वीकार की है  | चोरी का सामान खरीदने वाले  अनिल कुमार सोनी पर  भी पुलिस ने  मामला दर्ज कर लिया है |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 April 2020

 Cow deer

खुश है गाय और उसका हिरण बच्चा   एक चौंकाने वाली खबर है सागर के कुकरयाऊ  गॉंव से  | यहाँ के लोगों की माने तो गाय ने हिरन के बच्चे को जन्म दिया है  | लोग इसे   कुदरत का करिश्मा  मान रहे हैं और वन अमला इस मामले की जांच में जुटा है |  कुकरयाऊ में गाय का  दूध पीता यह हिरन का बच्चा |  इसे देखकर हर कोई हैरानी में पड़ जाता है |  ये गए रोज साढ़े तीन लीटर दूध देती है और अपने इस बच्चे को भी छक कर दूध पिलाती है | गांव वालों का कहना है  गाय ने हिरण के बच्चे को जन्म दिया है  | अब ये बच्चा भी डेढ़ महीने से ज्यादा का हो गया है और गाय के साथ ही रहता है  | वन विभाग को जब इस की खबर मिली तो  24 मार्च को इस घटना का पंचनामा बना के  इसे सत्यापित किया  गया है और मामले को जांच में लिया गया है  | गाँव के किसान द्वारका घोसी गाडरवारा से गाय को खरीदकर लाये थे |  उस समय बछड़ा गाय के पेट में था |  करीब  डेढ़  माह पूर्व बछड़े के रूप में गाय ने  हिरण के बच्चे को जन्म दिया |  क्षेत्र में यह कौतूहल का विषय बना हुआ है | वन अमले ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है  हमारी टीम संबंधित किसान के यहां पहुंची  | वहां पहुंचकर पंचनामा बनाया गया |  बच्चा गाय का दूध भी पी रहा था यह हम लोगों ने भी देखा |  इसकी जानकारी ऊपर के अधिकारियों को भेज दी है एवं आने वाले दिनों में डॉक्टरी जाँच भी कराएंगे  | लेकिन कोरोना लॉक डाउन के कारण यह काम पूरा नहीं हो पाया है |  किसान का कहना है उसकी गाय ने हिरण जैसे बच्चे को जन्म दिया है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 April 2020

 KINNAR SAMAAJ HELP

लॉक डाउन में पहुंचा रहे हैं जरुरी सामान   देश भर कोरोना वायरस की वजह से 21 दिन का लॉक डाउन   चल रहा है ,ऐसे  में किन्नर समाज लोगों की मदद के लिए सामने आ रहा है और लोगों तक करुरत का सामान पहुंचा रहा है  |  कोरोना संक्रमण की इस विपदा के समय सामाजिक लोग आगे आकर गरीबो की मदद करने मे लगे है ,ऐसे में छतरपुर का किन्नर समाज भी आगे आया है ,किन्नर समाज के लोग गरीब बस्तियो और जरूरत मंद लोगो को रोजमर्रा का सामान आटा ,चावल ,तेल जैसे जरूरी सामानो को  लोगो के बीच वितरित कर रहे हैं |  जिस दिन से लाँक डाऊंन हुआ है ,उसी दिन किन्नर  लोग इस संकट की घडी मे गरीबो की मदद कर समाज  के प्रति कर्त्तव्य निभा रहे है ,रोजाना किन्नर समाज के दर्जनो लोगो को इस तरह की मदद कर रहे है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 April 2020

 KINNAR SAMAAJ HELP

लॉक डाउन में पहुंचा रहे हैं जरुरी सामान   देश भर कोरोना वायरस की वजह से 21 दिन का लॉक डाउन   चल रहा है ,ऐसे  में किन्नर समाज लोगों की मदद के लिए सामने आ रहा है और लोगों तक करुरत का सामान पहुंचा रहा है  |  कोरोना संक्रमण की इस विपदा के समय सामाजिक लोग आगे आकर गरीबो की मदद करने मे लगे है ,ऐसे में छतरपुर का किन्नर समाज भी आगे आया है ,किन्नर समाज के लोग गरीब बस्तियो और जरूरत मंद लोगो को रोजमर्रा का सामान आटा ,चावल ,तेल जैसे जरूरी सामानो को  लोगो के बीच वितरित कर रहे हैं |  जिस दिन से लाँक डाऊंन हुआ है ,उसी दिन किन्नर  लोग इस संकट की घडी मे गरीबो की मदद कर समाज  के प्रति कर्त्तव्य निभा रहे है ,रोजाना किन्नर समाज के दर्जनो लोगो को इस तरह की मदद कर रहे है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 April 2020

 CORONA VIRUS

 प्रशासन की अपील घर से न निकलें  लोग   जवा में  कोरोना से लड़ने के लिए पुलिस प्रशासन ने सभी को घरों से ना निकलने की  अपील की है | इस दौरान  बेवजह घर से निकने वालों के साथ पुलिस ने हलका बल प्रयोग भी किया |  कोरोना वायरस  से लड़ने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारी कर ली है  |  जवा  थाना प्रभारी  नवीन तिवारी ने अपने पूरे स्टाफ के साथ | पूरे क्षेत्र का  भ्रमण  किया  | और लोगों से  बाहर न निकलने की अपील की | इस दौरान जो लोग अनावश्यक रूप से सड़को पर घूम रहे थे | उन्हें "मैं समाज का दुश्मन हूँ, मैं अपने घर मे नही रह सकता"  लिखी हुई तख्ती  पकड़ाते  हुए बोलने को कहा गया |  और उन्हें दोबारा से लाक डाऊन न तोड़ने की हिदायत दी | थाना प्रभारी ने लोगो को  चेतावनी देते हुए  कहा कि  | अगर कोई बेवजह सडकों पर घूमता हुआ मिला तो उस पर कड़ी कार्यवाई की जाएगी | इसके बाद भी जब लोगों ने लॉक डाउन का उल्लंघन किया तो पुलिस ने डंडा चलकर ऐसे लोगों को सबक सिखाया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 March 2020

 CORONA VIRUS

 प्रशासन की अपील घर से न निकलें  लोग   जवा में  कोरोना से लड़ने के लिए पुलिस प्रशासन ने सभी को घरों से ना निकलने की  अपील की है | इस दौरान  बेवजह घर से निकने वालों के साथ पुलिस ने हलका बल प्रयोग भी किया |  कोरोना वायरस  से लड़ने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारी कर ली है  |  जवा  थाना प्रभारी  नवीन तिवारी ने अपने पूरे स्टाफ के साथ | पूरे क्षेत्र का  भ्रमण  किया  | और लोगों से  बाहर न निकलने की अपील की | इस दौरान जो लोग अनावश्यक रूप से सड़को पर घूम रहे थे | उन्हें "मैं समाज का दुश्मन हूँ, मैं अपने घर मे नही रह सकता"  लिखी हुई तख्ती  पकड़ाते  हुए बोलने को कहा गया |  और उन्हें दोबारा से लाक डाऊन न तोड़ने की हिदायत दी | थाना प्रभारी ने लोगो को  चेतावनी देते हुए  कहा कि  | अगर कोई बेवजह सडकों पर घूमता हुआ मिला तो उस पर कड़ी कार्यवाई की जाएगी | इसके बाद भी जब लोगों ने लॉक डाउन का उल्लंघन किया तो पुलिस ने डंडा चलकर ऐसे लोगों को सबक सिखाया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 March 2020

 DIGVIJAY SINGH

दिग्विजय ने जारी किये मदद के लिए नंबर   पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस संकट की घड़ी में प्रदेश के लोगों के साथ खड़ा हूँ |  उन्होंने कहा आपातकालीन स्थिति में किसी को अगर सरकार के नंबरों से मदद न मिले तो लोग उनके द्वारा जारी नंबरों पर मदद के लिए संपर्क कर सकते हैं |  पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का प्रकोप बना हुआ है |  प्रामाणिक इलाज के अभाव में यह वायरस ख़तरनाक रूप ले रहा है इसलिए अब हमारे सामने एक ही विकल्प है  वो है बचाव  | इसे फैलने ना दें | कांग्रेस नेता पूर्व मुख्यमंत्री  दिग्विजय सिंह ने कहा सर्दी जुकाम, बुख़ार साँस लेने में तकलीफ़, मांस पेशियों में दर्द हो तो इसमें लापरवाही ना बरतें |  राज्य शासन ने कोरोना वायरस के लिये सीएम हेल्प लाइन नम्बर 181 और स्वास्थ्य हेल्पलाइन नंबर 104 जारी किए हैं  | आपात स्थिति में आप इन नंबरों पर तत्काल सम्पर्क करें | लेकिन यदि आपको वहॉं से कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिलता है तो  मैं और मेरा दफ़्तर आपकी सेवा में सदैव तत्पर रहेगा | ऐसे में दिग्विजय सिंह ने  अपने दफ़्तर के सहयोगियों और ज़िम्मेदार लोगों के नंबर  शेयर  किये हैं |  ये नंबर हैं   +917552441788 +917552441790  भूपेश गुप्ता +918839505028 ओपी शर्मा +919826047546  उपेन्द्र जोशी +917509310834  प्रह्लाद शर्मा +919425012595 दिग्विजय सिंह ने कहा  मैने वादा किया था चुनाव जीतूं या हारूँ  मैं हर संकट की घड़ी में आपके साथ खड़ा रहूँगा |  मैं आज आपके साथ खड़ा हूँ |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 March 2020

 SHIVRAJ SINGH  CHAUHAN

लेखानुदान स्थगित आर्डिनेंस से होगी धन की व्यवस्था सीएम ने दिया एक महीने का वेतन की सबसे अपील   कोरोना वायरस को लेकर  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा की |  21 दिनों तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो लाकडाउन की अपील की है |  उसका पालन किया जाए |  प्रदेश वासी इससे चिंतित ना हो  | कलेक्टरों को  सभी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के निर्देश  दिए  गए हैं  | 27 मार्च को   विधानसभा सत्र में होने वाले लेखानुदान को लेकर शिवराज ने कहा की इसे  स्थगित कर दिया गया है | आर्डिनेंस  लाकर धन की व्यवस्था की जाएगी |  कोरोना के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में लाकडाउन किया है | और सभी को 21  दिनों तक  घर से ना निकलने को कहा है  | मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनता से अपील की है की सभी अपने घरों में रहें | आवश्यक  वस्तुओं की आपूर्ति की जायेगी | सभी जिलों के कलेक्टर को निर्देश दिया गया है की |  किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी ना हो |  रोजमर्रा की चीजें आपको उपलब्ध कराई जाएंगी,  इसकी चिंता ना करें मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा  की  मध्यप्रदेश विधानसभा में 27 तारीख को लेखानुदान नहीं होगा | हम ऑर्डिनेंस लाकर धन की व्यवस्था करेंगे | अभी लड़ाई सिर्फ कोराना वायरस के संक्रमण को रोकने की है |  शिवराज ने कहा  कोरोना वायरस के संकट से निपटने के लिए मैं एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दे रहा हूं | और सभी से अपील है की वे भी एक माह का वेतन कोरोना से लड़ने के लिए दें | हम मिलकर इस महामारी को परास्त करेंगे  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 March 2020

  corona Positive

उज्जैन में एक पॉजिटिव मिलने के बाद कर्फ्यू   मध्यप्रदेश में भी लगातार कोरोना वायरस से पीड़ित व्यक्तियों की संख्या बढ़ती जा रही है |  इंदौर  में 5  व्यक्तियों में कोरोना पॉजिटिव मिला हैं |  इनमे से चार इंदौर और एक उज्जैन का रहने वाला है | मरीज में कोरोना की पुष्टि होने के बाद उज्जैन में कर्फ्यू लगा दिया गया है |  इंदौर में पांच लोगों में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है |  इनमें से तीन मरीज बॉम्बे अस्पताल, एक अरिहंत अस्पताल में और एक एमवाय अस्पताल में भर्ती हैं |   तीन मरीज एक ही  परिवार के हैं, ये ऋषिकेश घूमने गए थे |  इनमें से 4 की कोई फॉरेन हिस्ट्री नहीं है |  प्रशासन  पता कर रहा है कि किसके संपर्क में आए हैं |  इंदौर कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव ने कहा है कि इस बात को लेकर पैनिक की आवश्यकता नहीं है  | सभी मरीजों की हालत स्थिर है और वे चिकित्सीय निगरानी में हैं  | सभी का बेहतर इलाज हो रहा है और अन्यत्र संक्रमण नहीं हो, इसके पुख्ता इंतजाम किए गए हैं  | चार इंदौर के रहवासी हैं और एक उज्जैन का है | कलेक्टर जाटव ने यह भी कहा है कि प्रशासन आम जनता को जरूरी सामान घर पर ही उपलब्ध कराने के लिए ठोस उपाय कर रहा है  ...  जरूरी सामान घर पर उपलब्ध कराने के लिए ऑनलाइन स्टोर्स, वेंडर और विक्रेताओं के डिटेल्स जल्द जारी किए जाएंगे ताकि ऑनलाइन ऑर्डर कर घर पर ही आवश्यक वस्तुएं मिल सकें  |  उज्जैन के एक व्यक्ति में  कोरोना वायरस पॉजिटिव  मिला है, जिसका इंदौर के अस्पताल में इलाज चल रहा है | इसके बाद उज्जैन में कर्फ्यू लगा दिया गया है | जानकारी के मुताबिक महिला मरीज को 22 मार्च को उज्जैन के चैरिटेबल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, ज्यादा सर्दी-खांसी के बाद उसे माधव अस्पताल में शिफ्ट किया गया और इसके बाद कोरोना वायरस के लक्षण दिखने के बाद मरीज को इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया है|  जहां बुधवार सुबह उन्हें कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया |  उज्जैन कलेक्टर  शशांक मिश्र ने आमजन से अनुरोध किया है कि वह अपने घरों में रहें इधर इंदौर में  नगर निगम ने कहा की सतर्कता अत्यंत ही आवश्यक है |   यदि किसी व्यक्ति को डॉक्टरों द्वारा होम क्वॉरेंटाइन के निर्देश दिए गए हैं तो वह इसका अनिवार्य रूप से पालन करें तथा घर में अलग कमरे में आइसोलेशन में रहे  | निगमआयुक्त आशीष सिंह ने बताया कि  आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता के लिए नगर निगम भी  व्यवस्था कर रहा है  | हर वार्ड  में जरूरी वस्तुओं के निगम द्वारा संचालित पांच सेंटर बनाये जाएंगे  |  इंदौर में 5 मरीज मिलने के बाद मध्य प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है |  इसके पहले जबलपुर में 6, भोपाल, ग्वालियर और शिवपुरी में एक-एक मरीज मिले हैं | सबसे पहले जबलपुर में 4 मरीज मिले थे, इसके बाद भोपाल में  ग्वालियर और शिवपुरी में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं|   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 March 2020

 General promotion

केंद्रीय विद्यालयों में 8वीं तक जनरल प्रमोशन   कोरोना वायरस के कारण  देश भर में लॉकडाउन की स्थिति है | कुछ राज्यों में कर्फ्यू  लागू है  | ऐसे में देश के कुछ राज्यों में स्कूली बच्चों को जनरल प्रमोशन दिया गया है | अब केंद्रीय विद्यालय संगठन  ने देश में सभी केंद्रीय विद्यालयों के पहली से 8वीं कक्षा तक के सभी छात्र-छात्राओं को जनरल प्रमोशन देने का बड़ा फैसला किया गया है |  KVS ने आठवीं कक्षा तक जनरल प्रमोशन  संबंधित नोटिफिकेशन जारी कर दिया है | नोटिफिकेशन के मुताबिक देश भर के सभी छात्र-छात्राओं को अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा |  फिर भले ही इन बच्चों ने परीक्षाएं दी हों या नहीं दी हों  | केंद्रीय विद्यालय संगठन के अधिकारियों ने बताया कि KVS ने पहली से 8वीं कक्षा तक के छात्र किसी भी कारण 2019-20 शैक्षणिक सत्र में परीक्षा दे पाएं हों या नहीं, उन सभी को अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा  | उनकी फीस का सत्यापन भी उसी के अनुसार किया जाएगा | कोरोना वायरस महामारी के चलते KVS ने 31 मार्च 2020 तक केंद्रीय विद्यालयों में परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं  | इसके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान के बाद पूरे देश में 21 दिनों का यानि 14 अप्रैल 2020 तक लॉक डाउन रहेगा | कोरोना वायरस के चलते देश के कुछ राज्यों में पहले ही स्कूली बच्चों के लिए जनरल प्रमोशन देने की घोषणा हो चुकी है | सबसे पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने कक्षा पहली से 8वीं कक्षा तक के स्टूडेंट्स को जनरल प्रमोशन देने की घोषणी की थी | इसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने भी पहली से 8वीं तक के बच्चों को बिना पेपर दिए अगली कक्षा में जाएंगे |  हरियाणा में भी कक्षा पहली से लेकर 8वीं कक्षा तक के स्टूडेट्स को जनरल प्रमोशन देने का फैसला किया गया | गुजरात में पहली से 9वीं क्लास तक और 11वीं क्लास के बच्चों को प्रमोट करने का फैसला किया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 March 2020

 Wood seated

लकड़ी के अवैध कारोबार का खुलासा   परासिया में ऑटो से कीमती लकड़ियां तस्करी करने का मामला सामने आया है  | वन विभाग ने छापा मार कार्यवाही करते हुए ऑटो  से  लकड़ियां की  सिल्लियां   जप्त कीं |  परासिया के वन विभाग ने लकड़ियों की सिल्लि की जप्ती है  |  जिसकी कीमत लगभग 36  हजार बताई जा रही है |  बहुत दिनों से वन विभाग  की  टीम लकड़ी का अवैध कारोबार करने वालों पर निगाह रखे थी  |  सूचना मिलने पर एक ऑटो को  घेरा गया  |  जिसमे लकड़ी की सिल्लियों की तस्करी की जा रही थी |  परासिया  में अवैध लकड़ी की कटाई  और  तस्करी बढ़टी  जा रही है   |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 March 2020

 Mouth mask delivery

माउथ मास्क एवं सोप स्ट्रीप का किया वितरण   सिवनी  में मातृशक्ति संगठन यूथ विंग  | समर्पण युवा संगठन ने कोरोना वायरस से सतर्क रहने की अपील करते हुए, नगर का भ्रमण किया एवं आम जनमानस से आग्रह किया कि कोरोना वायरस से डरना नहीं है, बल्कि सजग और सावधान रहना है  |    सर्वप्रथम संगठन ने लक्ष्मी नारायण मंदिर में जगत के पालनहार भगवान विष्णु जी से प्रार्थना की गई कि, इस महामारी से विश्व की रक्षा करें  |  संगठन ने बस स्टैंड , नगरपालिका, फ्रूट मार्केट, सब्जी मंडी, दुर्गा चौक, बुधवारी बाजार नेहरू रोड़, शुक्रवारी चौक  | छोटी मस्जिद चौक होते हुए नगर के ह्रदय स्थल बाहुबली चौक तक कोरोना जागरूकता अभियान चलाया  |  सब को समझाईश दी गई की बार बार हाथ धोएं,सर्दी खाँसी बुखार होने पर तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें, भीड़ वाले स्थान पर जाने से बचें ,फेस मास्क का प्रयोग करें, ताजा गर्म भोजन ग्रहण करें  | संगठन की सदस्यों ने अपने हाथ से बनाए मास्क का   वितरण अपने घरों में भलीभांति स्टरलाइज्ड करके किया | संगठन अध्यक्ष सीमा चौहान ने  प्रशासन से अपील करते हुए   मांग की है कि मास्क की काला बाजारी रोकने के लिए कठोर कदम उठाये जाने चाहिए  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  23 March 2020

 CORONA VIRUS

कोरोना पर अफवाह फैलाने वाला लगाया था परचा   छिंदवाड़ा में  कोरोना वायरस की  अफवाह फैलाने वाले व्यक्ति को पुलिस ने  हिरासत में ले लिया है  |  इस व्यक्ति ने एक क्लीनिक के बाहर कोरोना वायरस को लेकर  गलत अफवाह फैलाई थी  | जिसके बाद इस पर कार्यवाई की गई  |  छिंदवाड़ा के परासिया में एक व्यक्ति को कोरोना वायरस को लेकर अफवाह फैलाना महंगा पड़  गया  | बताया जा रहा ही की  बत्रा क्लिनिक पर एक व्यक्ति ने कोरोना वायरस को लेकर  गुमशुदा आदमी का पर्चा लगा दिया |  जिससे शहर में ख़ौफ़ बैठ  गया  | जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला की |  ये किसी व्यक्ति द्वारा अपवाह फैलाई गई थी  | और गलत पर्चा लगा दिया गया था | अफवाह  फैलाने वाले व्यक्ति को पुलिस हिरासत में लिया है  गौरतलब है की प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस को लेकर सतर्कता बरती जा रही है  | और अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों पर शख्त कार्यवाई की जा रही है  |         

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  23 March 2020

  Kailash Vijayvargiya

इंदौर में गरीबों के लिए अन्न क्षेत्र खोला गया   कोरोना के कारण लगभग सभी बाजार बंद हो रहे है  | कुछ लोगों के लिए ऐसे में खाने का संकट खड़ा हो गया है  | ऐसे में इंदौर में अन्न क्षेत्र खोल दिया गया है जहाँ फोन कर भोजन प्राप्त किया जा सकता है |  इंदौर में गरीबो के लिए अन्न क्षेत्र खोल दिया है  | बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा इस परीक्षा की घड़ी में जिसके पास भोजन का इंतजाम नहीं है वो सिद्धेश्वर धाम में फोन कर भोजन प्राप्त कर सकता है  |  विजयवर्गीय ने इसके लिए एक नंबर भी जारी किया है  | उनकी टीम का प्रत्येक सदस्य एक वयक्ति के भोजन की व्यवस्था कर रहा है | इंदौर में किसी को भोजन प्राप्ति में कोई दिक्कत हो तो फोन करे उनकी उचित मदद की जाएगी  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  23 March 2020

  Lokayukta raid

आय से ज्यादा संपत्ति के मामले में पड़ा छापा   सीधी में लोकायुक्त  टीम ने  बैंक प्रबंधक प्रेम धारी सिंह चौहान के  दो  आवासों  पर  एक साथ छापा मारा  | चौहान बेहिसाब संपत्ति के मालिक बताए जा रहे हैं  | लोकायुक्त पुलिस  काफी दिन से इनके यहां कार्यवाही करने के लिए योजना बना रही थी  |  लोकायुक्त पुलिस ने  निरीक्षक प्रमेंद्र सिंह  | अनूप सिंह  | डीएसपी मरावी के नेतृत्व में एक  टीम ने  बैंक मैनेजर  प्रेम धारी सिंह चौहान के आवास में पहुंचे लोकायुक्त की टीम अर्जुन नगर आवास में छापामारी की कार्रवाई  की | जबकि दूसरी टीम उनके नौढिया  स्थित दूसरे आवास पर कार्यवाही कर रही है डीएसपी बीके पटेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार कॉपरेटिव बैंक मैनेजर प्रेम धारी सिंह पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत 2018 से चल रही थी जिस पर कार्यवाही करते हुए  प्रारंभिक जांच मे  बड़ी संपत्ति का पता चला है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  23 March 2020

 SHIVRAJ SINGH  CHAUHAN

कांग्रेस हॉर्स ट्रेडिंग करवाना चाहती है   मध्यप्रदेश के सियासी घमासान के बीच पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान विधायकों के साथ मस्त हैं | कभी विधायकों के साथ वो चर्चा करते नजर आ रहे हैं तो कभी क्रिकेट खेलते  |  शिवराज सिंह का कहना है सत्य और न्याय की जीत होगी  |  मध्यप्रदेश में कमलनाथ बहुमत साबित करने से बच रहे हैं  | ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा  कि  हम आराम से हैं, विधायक आराम से हैं और आने वाले समय को देखते हुए जनता भी आराम से है. | उन्होंने कहा  सत्य की विजय होगी और न्याय की जीत होगी |  कांग्रेस के वकीलों द्वारा 2 हफ्ते का समय मांगने पर शिवराज सिंह चौहान  ने कहा क्या हॉर्स ट्रेडिंग करना चाहते हैं , पैरों के नीचे से  जमीन  खिसक गई है | बहाना बनाकर और कुछ और नियुक्तियां कर दो इसलिए समय मांगा जा रहा है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 March 2020

 AMIT SHAH

कांग्रेस:बीजेपी कर रही है लोकतंत्र की हत्या   मध्यप्रदेश के सियासी संकट पर कांग्रेस ने बीजेपी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला जलाया  |  मध्यप्रदेश  की  सियासी उठापटक के बीच कांग्रेस सड़कों पर आ गई है  | कांग्रेस ने बेंगलुरु में दिग्विजय सिंह को गिरफ्तार करने की घटना को लेकर गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया |  ग्वालियर हजीरा चौराहे की स्टेट बैंक पर  कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन किया  | कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी के इशारों पर जो हो रहा है वह लोकतंत्र की हत्या है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 March 2020

 DIGVIJAY SINGH

दिग्विजय विधायकों पर डाल रहे हैं दबाव   भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग से शिकायत की है कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी दिग्विजय सिंह बेंगलुरु जाकर 16 विधायकों पर अनुचित दबाव डाल रहे हैं |  बुधवार को  बेंगलुरु के रिसॉर्ट  में पहुंचे दिग्विजय सिंह और कमल नाथ सरकार के आठ मंत्रियों ने बाग़ी विधायकों से मिलने की कोशिश की लेकिन विधायकों ने उनसे मिलने से इंकार कर दिया  |  इसके बाद बीजेपी ने चुनाव आयोग से शिकायत की |  भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने इस बारे में एक ज्ञापन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा है  |  ज्ञापन में चुनाव आयोग से भाजपा ने कहा कि मध्यप्रदेश से राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह, 26 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए 16 विधायकों को अपने पक्ष में वोट देने हेतु प्रभावित करने और दबाव डालने के लिए आठ कैबिनेट मंत्रियों और अन्य लोगों के साथ बेंगलुरु गए  |  ये 16 विधायक इस समय बेंगलुरु में डेरा डाले हुए हैं  | पत्र में आगे कहा गया है कि दिग्विजय सिंह ने राज्यसभा चुनाव में अपने पक्ष में मतदान करने के लिए दबाव बनाने के लिए सभी 16 विधायकों से मिलने की कोशिश की है लेकिन उन्होंने उनसे मिलने से इनकार कर दिया |  विधायकों ने वीडियो जारी कर कहा कि वे दिग्विजय से मुलाकात नहीं करेंगे  | इसके बाद दिग्विजय सिंह ने मंत्रियों के साथ धरना दिया और स्थानीय प्रशासन के लिए कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न् करने की कोशिश की  | भाजपा ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार होने के नाते विधायकों पर दबाव बनाना और प्रभावित करना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है  | बीजेपी प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय ने विधायकों से जबरिया मिलने का प्रयास किया  |  विधायक दिग्विजय से नहीं मिलना चाहते हैं  |  वे ऐनकेन प्रकारेण विधायकों पर दबाव डालकर अपना हित साधना चाहते हैं जो कि आंचार संहिता का खुला उल्लंघन है | ये उनका गैरकानूनी  प्रयास था क्योंकि कर्नाटक उच्च न्यायालय ने भी उनकी याचिका खारिज कर दी है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 March 2020

 ACCIDENT

एक बाइक थी बहुत तेज रफ़्तार में    सिवनी  के लखनादौन  में गणेशगंज से गुंगवारा रोड पर दो मोटरसाइकिल की भिंडत हो गयी |  जिससे  बाइक  सवार 3 लोगो को गंभीर चोटें आई है |  इन में से एक बाइक तेज रफ़्तार में थी जिसे कारण यह हादसा हुआ |  जानकारी अनुसार गणेशगंज से गुंगवारा की ओर जा रही तेज रफ़्तार मोटरसाइकिल सामने से आ रही एक दूसरी मोटरसाइकिल से भिड़ गई   | जिससे एक गाड़ी में सवार तीन लोगों में से 2 लोगो की हालत गंभीर है  |  वही दूसरी बाइक पर सवार गाड़ी चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया  |  जिन्हें मोके पर पहुचे ग्रामीणों की सहायता से 108 पर सूचना देने के बाद भी नही पहुँचते देख प्रायवेट गाड़ी से लखनादौन अस्पताल पहुँचाया गया हैं  | वही घटना की जानकारी तुरंत ही हंड्रेड डायल को देने के बाद वह अपने गंतव्य स्थान लखनादौन से लगभग आधे घंटे बाद पहुँची तब तक घायलों को स्थानीय लोगो की सहायता से उपचार हेतु अस्पताल में दाखिल करा दिया गया था | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 March 2020

 Coronavirus Alert

सेनिटाइज करने के बहाने वारदात कर रहे हैं बदमाश   कोरोना वायरस को लेकर भोपाल पुलिस ने भी अपनी तैयारियां कर ली हैं  |  पुलिस ने लोगों को सावधान करने के लिए एडवाइजरी जारी की है  | इसमें कहा गया है कि यदि कोई अंजान व्यक्ति घर में आकर दवा का छिड़काव या अन्य तरीके से घर में धुसने की कोशिश करे तो उसको घुसने न दें  |    पुलिस का कहना है महानगरों में कुछ इस तरह के मामले सामने आए हैं  | जहां पर लोग अपने आप को स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी बताकर घर को सेनिटाइज करने के बहाने वारदात कर रहे हैं |  इधर, विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस कर्मियों को डीआईजी इरशाद वली ने कोरोना वायरस को लेकर जागरूक किया है | डीआईजी इरशाद वली ने बताया कि लोगों से अपील है कि वे सेनिटाइजेशन करने के नाम पर अंजान लोगों को घर के अंदर प्रवेश न दें  | शहर में नगर निगम द्वारा पूरे शहर को सेनेटाइज करने का काम किया जा रहा है |  बुधवार को भी निगम अमले ने शहर के कई क्षेत्रों में छिड़काव किया  | उधर, बीसीएलएल द्वारा आईएसबीटी परिसर द्वारा थर्मल स्कैनर किया गया  .| अधिकारियों ने बताया कि बीते चार दिनों में 1600 लोगों का थर्मल स्कैनर किया गया है |  कोरोना वायरस के कारण चिकन के व्यवसाय में 50 प्रतिशत तक की गिरावट आ गई है  |   कोरोना वायरस के डर से लोगों ने चिकन खाना बंद कर दिया है | कोरोना वायरस के कारण 30 प्रतिशत तक अंडे का व्यवसाय भी कम हुआ है  |  लोग कोरोना वायरस के कारण अंडे भी खरीदना पसंद नहीं कर रहे  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 March 2020

 Take the vine out of the well

युवक ने निकला बहार     इंसानियत जीवित हैं इस लिए दुनिया चल रही हैं | जब एक बैल कुए में गिर गया तो एक युवक ने बैल को कुएं से निकाल ने के लिए खुद की जान की बाजी लगा दी |  परासिया के मायावाडी गाँव में एक कुआ में बैल जा गिर गया  |  लोग तमाशा देखते रहे मगर बचाने का प्रयास कोई नहीं कर रहा था  | वहां खड़े एक युवक की इंसानियत जाएगी उससे बैल की छटपटाहट नहीं  देखी गई और वो बैल को बचने के लिए कुएं में बिना अपनी जान की परवाह किये बगैर उतर गया   वहां खड़े लोगों की मदद से उसने बैल को रस्सी के सहारे सुरक्षित बहार निकाल लिया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 March 2020

 Narottam Mishra

आग बुझाने कांग्रेस ने माचिस को भेज दिया   बेंगलुरु में दिग्विजय सिंह द्वारा धरना देने पर पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान सामने आया है |  दिग्विजय सिंह पर तंज करते हुए बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा ने कहा मिस्टर बंटाधार पोलटिकल ड्रामा कर रहे हैं  |  कांग्रेस ने भी आग बुझाने के लिए माचिस को भेज दिया  |  पूर्व मंत्री बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री  दिग्वविजय सिंह को आड़े हाथों लिया और कहा  | अब आगे क्या होगा यह तो खुदा जाने माचिस को भेजा है आग बुझाने  | मिस्टर बंठाधार एक और पॉलिटिकल ड्रामा करने गए है | यह पहला नहीं है |  इससे पहले भी वे ऐसा  कर चुके हैं  |  गुरुग्राम भी गए थे जब भी कांग्रेस के विधायको ने कहा था किसी ने बंधक नहीं बनाया  | बेंगलुरु के विधायक नहीं मिलना चाहते है, वो किसी के दवाब में नहीं है |  मिस्टर बंठाधार कांग्रेस को खत्म करके ही मानेंगे  |  उनकी सरकार बहुतमत खो चुकी है |  मिश्रा ने कहा  सरकार झूठ की बुनियाद पर है  और कैबिनेट की बैठक ढोंग है |       

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 March 2020

 Mahakal Temple Corona Virus

महाकाल मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को प्रवेश नहीं   उज्जैन में कोरोना वायरस से फैलने वाली महामारी से सुरक्षा के चलते  |  महाकाल मंदिर की भस्म आरती में पूरा मंदिर खाली दिखाई दिया  |  जिस परिसर में  खड़े रहने के लिए जगह नहीं मिलती थी |  वंही पूरे मंदिर परिसर में  एक भी श्रद्धालु को प्रवेश नहीं दिया गया  |  महाकाल मंदिर समिति और मंदिर के पंडे पुजारियों ने कोरोना वायरस ना फैले इसके चलते निर्णय यह लिया था की  |  भस्म आरती में आगामी आदेश तक श्रद्धालुओं को प्रवेश नहीं दिया जाए    12 ज्योतिर्लिंगों में से एक हैं उज्जैन के माहाकाल |  माहाकाल की भस्म आरती में शामिल होने के लिए श्रद्धालु देश-विदेश से रोजाना महाकाल मंदिर पहुंचते हैं  | और बड़ी संख्या में लाइन लगाकर 1700 से अधिक श्रद्धालु एक बार में मंदिर परिसर में बैठकर भस्म आरती में  भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेते हैं    लेकिन कल महाकाल मंदिर समिति और पंडे पुजारियों ने निर्णय लिया था |  कि भीड़ को इकट्ठा ना होने दें और इसी के चलते भस्मारती में  वीआईपी और सामान्य  श्रद्धालु के लिए प्रवेश निषेध कर दिया गया था |  रोज महाकाल मंदिर में भस्म आरती  में प्रवेश के लिए देर रात 3:00 बजे से ही श्रद्धालु मंदिर के तीन नंबर गेट पर पहुंचते हैं |  जहां से लाइन में नीचे गर्भ ग्रह तक पहुंचते हैं  | लेकिन कोरोना वायरस के चलते पूरा मंदिर विरान दिखाई दिया  | किसी भी श्रद्धालु को मंदिर में अनुमति नहीं मिली और अब तक इतिहास में शायद पहली बार ऐसा हुआ हो  |  कि भस्मारती बिना श्रद्धालुओं के हुई  |  वहीं कुछ श्रद्धालु मंदिर परिसर के बाहर ही आरती के समय दिखाई दिए और उन्होंने बाहर एलईडी स्क्रीन पर की आरती और माहाकाल बाबा के दर्शन के दर्शन किये  | श्रद्धालुओं ने इस निर्णय को अच्छा बताया और कहा कि श्रद्धालुओं के हित में ही यह निर्णय लिया गया है और भगवान महाकाल सब की रक्षा करेंगे  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 March 2020

 Mahakal Temple Corona Virus

महाकाल मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को प्रवेश नहीं   उज्जैन में कोरोना वायरस से फैलने वाली महामारी से सुरक्षा के चलते  |  महाकाल मंदिर की भस्म आरती में पूरा मंदिर खाली दिखाई दिया  |  जिस परिसर में  खड़े रहने के लिए जगह नहीं मिलती थी |  वंही पूरे मंदिर परिसर में  एक भी श्रद्धालु को प्रवेश नहीं दिया गया  |  महाकाल मंदिर समिति और मंदिर के पंडे पुजारियों ने कोरोना वायरस ना फैले इसके चलते निर्णय यह लिया था की  |  भस्म आरती में आगामी आदेश तक श्रद्धालुओं को प्रवेश नहीं दिया जाए    12 ज्योतिर्लिंगों में से एक हैं उज्जैन के माहाकाल |  माहाकाल की भस्म आरती में शामिल होने के लिए श्रद्धालु देश-विदेश से रोजाना महाकाल मंदिर पहुंचते हैं  | और बड़ी संख्या में लाइन लगाकर 1700 से अधिक श्रद्धालु एक बार में मंदिर परिसर में बैठकर भस्म आरती में  भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेते हैं    लेकिन कल महाकाल मंदिर समिति और पंडे पुजारियों ने निर्णय लिया था |  कि भीड़ को इकट्ठा ना होने दें और इसी के चलते भस्मारती में  वीआईपी और सामान्य  श्रद्धालु के लिए प्रवेश निषेध कर दिया गया था |  रोज महाकाल मंदिर में भस्म आरती  में प्रवेश के लिए देर रात 3:00 बजे से ही श्रद्धालु मंदिर के तीन नंबर गेट पर पहुंचते हैं |  जहां से लाइन में नीचे गर्भ ग्रह तक पहुंचते हैं  | लेकिन कोरोना वायरस के चलते पूरा मंदिर विरान दिखाई दिया  | किसी भी श्रद्धालु को मंदिर में अनुमति नहीं मिली और अब तक इतिहास में शायद पहली बार ऐसा हुआ हो  |  कि भस्मारती बिना श्रद्धालुओं के हुई  |  वहीं कुछ श्रद्धालु मंदिर परिसर के बाहर ही आरती के समय दिखाई दिए और उन्होंने बाहर एलईडी स्क्रीन पर की आरती और माहाकाल बाबा के दर्शन के दर्शन किये  | श्रद्धालुओं ने इस निर्णय को अच्छा बताया और कहा कि श्रद्धालुओं के हित में ही यह निर्णय लिया गया है और भगवान महाकाल सब की रक्षा करेंगे  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 March 2020

  Lokayukta guerrilla

अपीलीय अधिकारी को रिश्वत लेते पकड़ा   फर्म एवं सोसायटी विभाग के अपीली अधिकारी को लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथो धार दबोचा |  ये अधिकारी संस्था के रजिस्टेशन के लिए 5000 की रिशवत की मांग कर रहा था |  संस्था के अधिकारीयों ने लोकायुक्त से शिकायत की जिसके बाद लोकायुक्त की टीम ने छापेमार कार्यवाही की    रीवा के कलेक्ट्रेट कार्यालय में  उस वक्त हड़कंप मच गया जब  | फर्म एवं सोसायटी विभाग में लोकायुक्त ने छापामार कार्यवाही की  | वहां मौजूद अधिकारी डी आर बसंत को तीन हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों धर-दबोचा | अधिकारियों और कर्मचारियों के द्वारा घूसखोरी इस कदर बढ़ती जा रही है |  कि अब उन्हें किसी भी बात का डर नहीं रहता और लगातार लोगों से पैसे वसूल कर अपनी जेबें भरते रहते हैं | ये मामला भी घूसखोरी का प्रत्यक्ष उदहारण हैं |  जहां फर्म एवं सोसायटी विभाग के अपीलीय अधिकारी डीआर बसंत के द्वारा एक व्यक्ति से उसके काम के एवज में ₹5000 के रिश्वत की मांग की गई  |  ₹3000 में सौदा फिक्स हुआ  | और आज शिकायतकर्ता ने उस रकम को अधिकारी डीआर बसंत के हाथों में दिया | तभी लोकायुक्त की टीम ने दबिश देते हुए उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया | बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता  |रजनीश कुशवाहा सिरमौर भरोसा सेवा समिति के अध्यक्ष ने उनकी संस्था के गठन के लिए आवेदन किया था |  अधिकारी ने उनसे पैसे की मांग की थी | जिसको लेकर उन्होंने लोकायुक्त में शिकायत की थी |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 March 2020

 KAMALNATH

16 विधायक आ जाएं तो फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार   अपनों के चक्रव्यूह में फंसी कमलनाथ सरकार अपने बचाव के लिए रास्ते तलाश रही है लेकिन, वह अपने ही बयानों में उलझ गई है |  विपक्षी नेता कांग्रेस के विरोधाभासी बयानों पर हमलावर हो गए हैं |  सरकार ने कोरोना का बहाना लेकर विधानसभा का सत्र स्थगित कर दिया है लेकिन, सीएम कमलनाथ का  कहना है  कि बंधक बनाए गए विधायकों के लौटने पर फ्लोर टेस्ट कराया जाएगा  | इससे साफ़ जाहिर होता है  |  कोरोना सिर्फ फ़िलहाल बहुमत साबित न करना पड़े इसकी एक चाल है |  मध्यप्रदेश में अल्पमत में दिख रही कमलनाथ सरकार  के  संसदीय कार्य मंत्री के प्रस्ताव पर विधानसभा अध्यक्ष ने 26 मार्च तक के लिए सदन स्थगित कर दिया है | इस बीच राज्यपाल के दोबारा फ्लोर टेस्ट कराये जाने के आदेश के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ कह रहे हैं कि बंधक बनाये गये 16 विधायक वापस आ जाएं तो फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार हूं  | इससे साफ़ जाहिर होता है कोरोना तो एक बहाना है | ये कमलनाथ की सरकार बचाने की एक तिकड़म है  |  कमलनाथ के इस बयान पर भाजपा नेताओं ने तंज कसना शुरु कर दिया है |  ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में जाते ही कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले पूर्व प्रदेश प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी सवाल उठाते हैं कि क्या  विधायकों  के आने के बाद कोरोना का संकट समाप्त हो जाएगा | कांग्रेस सरकार ने सिंधिया समर्थक इन विधायकों को बंधक बनाये जाने का आरोप भी लगाया है लेकिन बेंगलुरु में इन विधायकों ने पत्रकारों के सामने दो टूक कह दिया कि उन्हें भोपाल जाने मेें खतरा है  |  वह बंधक नहीं बनाए गए हैं |  अगर सिंधिया के काफिले पर हमला हो सकता है तो वे लोग असुरक्षित हैं  |  इन विधायकों का कहना है कि सत्त्ता के मोह में कमलनाथ सरकार लोकतंत्र का मजाक उड़ा रही है और मुख्यमंत्री से लेकर विधानसभा अध्यक्ष तक विरोधाभासी बयान दे रहे हैं  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 March 2020

  Middle aged death

मृतक के परिजनों ने शव रखकर किया चक्का जाम   बिजली विभाग की लापरवाही से एक बुजुर्ग की जान चली गई  | खेत के ऊपर से जा रही एल टी लाइन टूट कर गिर गई थी  | बुजुर्ग जब खेत में पानी डाल रहा था |  तब उसकी चपेट में आ गया और झुलसने से उसकी मौत हो गई  | बुजुर्ग के परिजनों ने अधिकारीयों के खिलाफ कार्यवाही की और आर्थिक मदद की मांग को लेकर चक्का जाम किया किया | एल टी लाइन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत के मामले में बताया जा रहा है |  कि किसान खेत मे काम कर रहा था |  वही पर जमीन पर गिरी एल टी लाइन की चपेट में आ गय  | जिसमे वह गंभीर रूप से झुलस गय जानकारी मिलते ही परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ उनकी मौत हो गयी | मौत के दुखी परिजनों ने शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया और आर्थिक मद्द के साथ जवाबदार अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग करने लगे |  सूचना मिलते ही मौके पर नायब तहसीलदार,पुलिस और विद्युत विभाग के अधिकारी पहुंचे और परिजनों को समझाया तब जाकर हंगामा शांत हुआ और परिजन अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हुए  |  घटना सोहागी थाना क्षेत्र के गंगतिरा कला की है | मृतक का नाम सुखलाल कोरी पिता पलटू कोरी उम्र 50 वर्ष थी  |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 March 2020

 KAMALNATH

कांग्रेस सरकार विजय हासिल करेगी     मुख्यमंत्री कमलनाथ की बदमिजाजी से नाराज कांग्रेस विधायकों के कारण कांग्रेस सरकार पर खतरे के बादल मनरा रहे हैं | ऐसे में कोंग्रेसी मंदिर मंदिर जा कर सरकार बची रहे  इसके लिए प्रार्थना कर रहे हैं |  मुरैना जिले के कैलारस नगर में  अलोपी  की फड़ीया पर कॉग्रेस कार्यकर्ताओ ने   470 सीढ़ियों को चढ़कर कॉग्रेस सरकार को बचाने  के लिए  ओम नमः शिवाय का जाप  किया  |  कमल नाथ सरकार को सुरक्षित  रखने के लिए  जगह-जगह मन्नतें मांगी जा रही हैं |  कांग्रेस नेता राकेश यादव ने बताया कि  सरकार ने किसानों की कर्ज माफी किये कई योजनाएं दी  |  हमारी सरकार बरक़रार बनी रहेगी |  हमें ईश्वर पर पूरा भरोसा है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 March 2020

 Roaring monk

सनातन मूल्यों के अनुरूप  मंदिर निर्माण होगा   परमहंसी आश्रम झौतेश्वर में शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती की अगुवाई में  सन्त समेलन हुआ  | जहाँ  सनातन मूल्यों के अनुरूप रामलला के मंदिर निर्माण की बात कही ओर भव्य राम मंदिर निर्माण के पहले राम भगवान को चन्दन की लकड़ी से निर्मित सोने की परत वाले सिंघासन में विराजमान किये जाने की बात रखी गई  |  संत सम्मेलन में राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट में शंकराचार्य  की अवमानना पर भी सन्तो ने नाराजगी व्यक्त की  | शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद   ने आशंका व्यक्त करते हुए सन्देश दिया कि राम हमारी आस्था हैं |  हमारे भगवान हैं  | पर मंदिर निर्माण ट्रस्ट में वे लोग है जो राम को मनुष्य मानते है | आज जब हमें हमारे आराध्य श्री राम के मंदिर निर्माण का अवसर मिला है तो सन्तो की यह अभिलाषा है कि मंदिर सनातन परंपरा और वस्तु के आधार पर बने | पर कुछ लोग है जो सनातन आस्था के विपरीत राम को एक मनुष्य मान कर हमारे भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण करा रहे है  | जिसपर शंकराचार्य स्वरूपानन्द सरस्वती ने आपत्ति दर्ज कराई  |  इस सम्मेलन के दौरान आयोजन में  पुरी  पीठ के शंकराचार्य के प्रतिनिधि |   गौवर्धन पीठ के शंकराचार्य के प्रतिनिधि. | नाथ सम्प्रदाय, कांची काम पीठ के प्रतिनिधि  |  निरंजनी अखाड़ा, अग्नि अखाड़ा, हिमांचल प्रदेश, नेपाल के डंडा महाराज सहित भारत वर्ष के अनेक साधु संत शामिल हुए  | आयोजन में सिवनी .नरसिहपुर .जबलपुर .छिंदवाड़ा .बालाघाट .भोपाल सहित प्रदेश के   हिंगलाज सेना .आध्यात्मिक उत्थान संस्था | ब्राम्हण महासभा सहित अनेक हिन्दू संगठन के प्रतिनिधियो ने भाग लिया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 March 2020

 Young martyr

लेह में भारी बर्फवारी में शहीद हुए थे वीरेंद्र कुशवाहा   जम्मू कश्मीर में बर्फबारी  के दौरान  शहीद हुए  जवान वीरेंद्र कुशवाहा का पार्थिव शरीर उनके गृह जिले रीवा पहुंचा |  जहाँ बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने उन्हें नम आखों से श्रद्धांजलि दी |  रीवा जिले के त्योंथर क्षेत्र में रहने वाले मझिगवा गांव के  सपूत वीरेंद्र कुशवाहा  विगत दिनों जम्मू-कश्मीर के लेह में हुई बर्फबारी में शहीद हो गए  |  जिनका पार्थिव शरीर  उनके गृह क्षेत्र लाया गया  | इस दौरान हजारों की तादाद में जनसैलाब अंतिम दर्शन के लिए  उमड़ पड़ा  | जहां  नम आंखों से   लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी |  इस दौरान लोगों ने भारत माता की जय के नारों के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी  |  गौरतलब है की शहीद जवान  वीरेंद्र कुशवाहा जम्मू-कश्मीर के लेह में पदस्थ थे  | वहां बर्फबारी और भूस्खलन हुआ था | जिसमे वे  शहीद हो गए थे  | जवान के शहीद होने की खबर लगते ही पूरे गाँव में मातम पसर गया | सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ शहीद जवान को  अंतिम विदाई दी  |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 March 2020

HATYA

दुष्कृत करने के बाद हत्या की आशंका    रीवा में एक महिला का जंगल में क्षतविक्षत शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई  | आशंका जताई जा रही है की महिला के साथ दुष्कृत करने के बाद  | उसके  सिर  को  पत्थर से कुचलकर  हत्या की गई है |  रीवा के पनवार थाने के धरी जंगल में एक महिला का  क्षत विक्षत शव मिला है  |  शव पांच से छह दिन पूर्व का बताया जा रहा है |  पुलिस ने आशंका जताई है की महिला के साथ दुष्कृत किया गया  | उसके बाद महिला के सिर को पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या की गई  | घटना की  सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची |  महिला की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच थी  | महिला का सिर बुरी तरह कुचला हुआ था |  इस दौरान सीन आफ क्राइम यूनिट के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डा. आरपी शुक्ला और  जाम सिंह चौगड़ ने  घटना स्थल का निरीक्षण किया  |  पुलिस ने स्थानीय लोगों से शव की पहचान करवाने का प्रयास किया  | लेकिन उसका सिर पूरी तरह से कुचला हुआ था  | जिससे महिला की पहचान नहीं हो पाई है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 March 2020

 CHORI

ग्राहकों के आभूषण हजम करने के इरादे से की चोरी   छतरपुर के रिया ज्वेलर्स की दूकान मे हुई  चोरी की घटना का पुलिस ने तीन घंटे में  खुलासा कर दिया | पुलिस ने बताया की दुकानदार ने अपने परिवार के साथ मिलकर  षडयंत्र के तहत खुद की दूकान  में चोरी करवाई थी  | जब पुलिस ने उनके घर की तलाशी ली तो सारे आभूषण  घर में रखे बोर में मिले |  पूछताछ में पता चला की उसने यह ग्राहकों के आभूषण हजम करने के उद्देश्य से किया था |  छतरपुर के कोतवाली क्षेत्र मे  बीती रात हुई  रिया ज्वेलर्स की दुकान में  चोरी की घटना का तीन घंटे मे ही खुलासा कर दिया गया |  बताया जा रहा है  की  घटना चोरो ने नही बल्कि खुद  दुकानदार ने अपने परिवार के साथ  मिलकर षड्यंत्र के तहत की थी |  पुलिस को दूकानदार सुनील सोनी ने शिकायत की | की उसकी दुकान से चोर ,  सोने -चांदी के आभूषण सहित पांच लाख का सामान चोरी करके फरार हो गये है | जब  पुलिस ने  फोरेंसिक विशेषज्ञ और पुलिस डाँग की मदद से जांच की तो  |  पता चला कि सुनील सोनी की दुकान से  चोरी  हुआ सामान उसके घर पर पडा है |  पुलिस ने  सुनील सोनी के घर की तलाशी ली तो बोरी मे चोरी का सामान बरामद हुआ  | जब पुलिस सुनील सोनी से पूछताछ करती है ,तो वह बताता है ,कि ग्राहकों के आभूषण हजम करने के लिये उसने यह चोरी की साजिश रची थी  | अब पुलिस फरियादी दुकानदार को झूठी शिकायत करने पर कारवाई की बात कह रही है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 March 2020

Scindiya hamla

भाजपा ने कांग्रेस पर हमला करने का लगाया आरोप   मध्यप्रदेश में सत्ता की राजनीती के लिए सियासी और जुबानी  हमले के बाद | अब  लड़ाई  पत्थरबाजी तक पहुँच गई है |  पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने से नाराज कांग्रेस कार्यर्ताओं ने | सिंधिया की गाड़ी रोकी और पत्थर फेंके |  पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना की निंदा की और कहा की |  जिस तरह से सिंधिया पर जानलेवा हमला हुआ है |  उससे पता चलता है की प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह समाप्त हो चुकी है  | अल्पमत की  कमलनाथ सरकार ने बौखलाहट में  हमला करवाया हैं  |  मध्यप्रदेश में आये सियासी भूचाल के बीच अब सियासत अपने नीचले स्तर तक पहुँचती जा रही है | पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की गाड़ी रोककर उन पर जानलेवा हमले की कोशिश की गई | शुक्रवार को अपना राज्यसभा का नामांकन भरने के बाद  जब सिंधिया एयरपोर्ट की तरफ जा रहे थे तभी रास्ते में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोकने की कोशिश की |  काले झंडे दिखाए और उन की गाडी की गति धीमी होते ही उन पर हमले का प्रयास किया |  उन पर पत्यर फैंके गए |  पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने इसकी निंदा की है  |  शिवराज  ने कहा की मैं स्तब्ध हूं कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है |  प्रदेश में अराजकता का माहौल बना हुआ है  | आम आदमी की बात छोड़िए पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया के ऊपर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया गया  |  पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बताया उनकी गाड़ी को रोकने की कोशिश की गई , उन पर पत्थर बरसाए गए |  बमुश्किल ड्राइवर ने वहां से अपनी गाड़ी निकाली |  शिवराज ने कहा की अब आप सहज कल्पना कर सकते हैं कि प्रदेश की स्थिति कैसी होगी  | ऐसी सरकार जो बहुमत खो चुकी है वह बौखलाहट में हमले करवा रही है | शिवराज ने  पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कार्यवाई करने की अपील की | इस बीच तमाम बीजेपी नेता पुलिस स्टेशन पहुंचे और हमला करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं पर मामला दर्ज करने की मांग की  | जब पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया तो बीजेपी नेताओं ने पुलिस स्टेशन में धरना दिया  |                            

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  14 March 2020

 Jyotiraditya_Scindia

भाजपा में शामिल होने से नाराज है कांग्रेस के लोग   पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने से नाराज युवा कांग्रेस  ने  मैहर में सिंधिया का पुतला दहन किया |  और भाजपा पर कमलनाथ सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया |  ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद जहाँ एक तरफ भाजपा खुश नजर आ रही है  | वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी रोष  है | मैहर में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सिंधिया का पुतला फूंका  | और विरोध प्रदर्शन किया  | कांग्रेस ने  भाजपा पर कमलनाथ सरकार को गिराने की साजिश का आरोप लगाया है |  युवा कांग्रेस ने कहा की जिस तरह मंत्री जीतू पटवारी के साथ बेंगलुरु में अभद्रता की गई है  | वह निंदनीय है | इस मौके पर बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे |         

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  14 March 2020

 HATYA

अपराधियों को पुलिस ने भेजा जेल   मध्यप्रदेश में कानून व्यवस्था किस कदर समाप्त हो चुकी है |  इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं की  ...सिंगरौली में छोटी सी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया |  जिसके बाद सात लोगो ने मिलकर एक वृद्ध की हत्या कर दी | पुलिस ने मामला दर्ज कर अपराधियों को जेल भेज दिया है |  सिंगरौली के   जुड़वार गांव में चने के खेत में पालतू पशु जाने को लेकर  दो लोगों में विवाद हो गया |  जिसके बाद सात लोगों ने मिलकर एक वृद्ध की हत्या कर दी |  बताया जा रहा है की  रामबरन यादव की गाय मृतक रामप्यारे बैगा  के खेत में चली गई थी |  जिस पर रामप्यारे द्वारा रामबरन यादव को मना करने पर दोनों के बीच विवाद होने लगा  | जिसके बाद  रामबरन यादव द्वारा आवाज देकर अपने कुछ रिश्तेदारों को बुला लिया गया | और लोगों ने मिलकर कुल्हाड़ी ,डंडा ,तलवार नुमाहथियार से वृद्ध को मारपीट कर घायल कर दिया |  परिवार के लोगों ने घायल रामप्यारे को  जिला अस्पताल बैढ़न में भर्ती कराया | जहाँ इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई  | इस मामले में पुलिस ने अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है |  एक आरोपी अभी फरार है  |  सभी आरोपियों को न्यायालय में  पेश किया  गया  | जहां से आरोपियों की  जमानत की अर्जी नामंजूर होने पर जेल भेज दिया गया  |      

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  14 March 2020

 CORONA VIRUS

भगवान से की सभी के स्वस्थ होने की कामना   कोरोना का कहर पूरी दुनिया में है |  ऐसे में  कोरोना वायरस को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संत हिरदाराम नगर में हवन  किया  | और भगवान् से सभी के स्वस्थ  रहने की कामना की |  कोरोना वायरस को लेकर के पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है  | कोरोना वायरस से  बचने के लिए लोगों द्वारा कई उपाय किए जा रहे हैं  |  संत हिरदाराम नगर में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा  | कोरोना वायरस को जड़ से खत्म के लिए हवन  यज्ञ  का आयोजन किया गया  | और भगवान से सभी के स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना भी की  |  यज्ञ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने  हवन में आहुति डाली और पर्यावरण को शुद्ध रखने की अपील की  |  इस अवसर पर  भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सहित आमजन मौजूद रहे | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  14 March 2020

  Division of departments

साधो-महिला विकास गोविन्द सिंह - खाद्य बृजेंद्र सिंह-परिवहन पांसे  -श्रम विभाग पटवारी-राजस्व कमलेश्वर-स्कूल तरुण-स्वास्थ्य   सरकार बचाने की कवायद में जुटी कमलनाथ सरकार  ने  बर्खास्त छह  मंत्रियों के विभाग का बटवारा मौजूदा  मंत्रिमंडल में कर  दिया है |  जिसके बाद ज्यादा विभाग मिलने के साथ ही मंत्रियों की जिम्मेदारी भी बढ़ गई है | हालाँकि इन में से अधिकांश मंत्रियों को कांग्रेस ने जयपुर में रखा है  |  कमलनाथ सरकार में जहाँ एक तरफ सियासी उठापटक चल रही है  | वहीं  इसी बीच मुख्यमंत्री  कमलनाथ   ने मंत्रिमंडल से बर्खास्त छह मंत्रियों के विभागों का बटवारा मौजूदा मंत्रियों को कर दिया है | मौजूदा विधायकों को उनके विभाग के साथ साथ और नए विभाग दिए गए हैं  | चिकित्सा शिक्षा मंत्री विजयलक्ष्मी साधो को महिला विकास , मंत्री गोविंद सिंह को खाद विभाग , बृजेंद्र सिंह राठौर को परिवहन , सुखदेव पांसे को श्रम विभाग , जीतू पटवारी को राजस्व ,  कमलेश्वर पटेल को स्कूल , और तरुण भनोट को स्वास्थ्य विभाग दिया गया है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  14 March 2020

 JYOTIRADITYA SCINDIYA

कोंग्रेसियों ने जलाया ज्योतिरादित्य का पुतला   दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आने से  सबसे ज्यादा झटका कमलनाथ समर्थकों को लगा है |  छिंदवाड़ा में कोंग्रेसियों ने सिंधिया का विरोध किया और उनका पुतला जलाया  |   मुख्यमंत्री कमलनाथ समर्थकों ने  छिन्दवाड़ा जिले में कई जगह बीजेपी में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया का विरोध किया है |  सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने से मुख्यमंत्री कमलनाथ की कुर्सी हिल गई है |  यही वजह है छिंदवाड़ा में जगह जगह कोंग्रेसी सिंधिया का पुतला जला रहे हैं  |  परासिया में भी कोंग्रेसियों ने सिंधिया का पुतला दहन किया और उन्हें विभीषण और गद्दार तक कहा |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 March 2020

 WEATHER

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी हो सकती है बारिश     बिहार से लेकर यूपी और पहाड़ों तक अगले 72 घंटे भारी पड़ने वाले हैं |  मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे के लिए भारी बारिश, ओलावृष्टि और आंधी की चेतावनी जारी की है |  इस दौरान मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के भी कई हिस्सों में बारिश होगी |  मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों में देहरादून, उधमसिंहनगर, हरिद्वार और नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट है  | वहीं 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है |  15 मार्च  तक  बिहार, उत्तर प्रदेश और राजधानी दिल्ली के अलावा कई राज्यों में भारी बारिश और ओले गिर सकते हैं |  मध्य भारत में छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश की बात करें तो पूर्वी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से बारिश शुरू हो सकती है | मौसम विभाग  ने  पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में बारिश और ओले गिरने की आशंका जताई गई है |  विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है|   स्कायमेट वेदर के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर भारत में आए पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों में बर्फबारी हो रही है वहीं राजस्थान के उत्तरी जिलों के साथ-साथ, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 March 2020

bjp or pcc office bhopal

   भोपाल में न्यू मार्केट से होकर भाजपा कार्यालय की ओर जाने वाली  वनवे सड़क से गुजरते हुए बायीं ओर शिवराज सिंह का बंगला है मेरी कार की स्पीड बेहद कम है यहाँ काफी चहल पहल है ,सिकयुरिटी टाईट है तम्बू तने हुए हैं संभवतः कार्यकर्ता के भोजन की व्यवस्था है , और गेट पर   भारीभरकम सज़्ज़ा है सिंधिया जी यशोधरा सिंधिया नरेंद्र तोमर  भी  शिवराज जी के घर पर भोजन पर आमंत्रित है , कल वो पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा के यहां लंच लेंगे  आमतौर पर मामूली सी  आहट में गुमसुम सा रहने वाला शिवराज जी का बंगला  पूरी तरह से खिलखिला रहा है सडक के हर 50 कदम की दूरी पर पुलिस   निर्देश दे रही है जिधर से होकर सिंधिया जी लौटेंगे थोड़ा आगे  बढ़कर सीधे हाथ पर कांग्रेस कार्यालय है  जहाँ  आज सन्नाटा है  बीते 4 महीनों में जहाँ  मैंने कदम तक नही रखा एक कमरे से थोड़ी रोशनी आ रही है बाकि अंधेरे में डूबी है कहते हैं 12 साल में घूरे के भी भाग्यबदल जाते हैं लेकिन 18 माह में ही बदलें नसीब को घूरे में फिर से बदलने पर आमादा कांग्रेस ने भी  सोचा ना था  कि ये दिन भी  देखना होगा - अब आने वाले दिनों में मध्यप्रदेश की राजनीति का ऊंट किस करवट बैठेगा सब  लोग जान गये हैं   एम एल ए बंगलौज़ के बगल में एक रेस्टोरेंट है "शुभइन" यहाँ  अक्सर जब विधानसभा चलती है भीड़ भाड़ होती है आज अभी का नजारा यही है में टमॅटो सूप के साथ अपना प्रिय फिंगर चिप्स खा रही हूँ हर टेबिल ठसा ठस है  कई- छोटे बडे नेता ग्वालियर अंचल से आये हैं ,  समर्थक बातों बहस में उलझे हैं - कुछ लोगों से बात होती है एक हैं निर्दलीय राम केश कुशवाह -- उनका कहना है जो हुआ अच्छा हुआ महाराज की उपेक्षा बर्दाश्त नही होगी - हम हर हाल उनके साथ हैं एक और बन्दा हैराजु कुशवाह इनका कहना है हमारे कोई काम नहीँ हुए आज राहुलगांधी कह रहे हैं मेरे दरवाज़े उनके लिए खुले हैं ,झूट -- जब गये थे तो मिलने से इनकार कर दिया --  इनलोगों की यही सज़ा है सही किया सिंधिया जी ने  हमारे क्षेत्र से 3 दर्जन विधायक जीतें हैं  --  हम लोग भोपाल में ही रहेंगे जब तक पूरा फैसला नही हो जाता  सरकार नही बन जाती   ये दृश्य है कहीं खुशी कहीं गम का पी सी सी से लगातार व्हाट्सएप्प मैसेजेस आ रहे हैं  अब तक 50 से ज्यादा ,ये मनोवैज्ञानिक तथ्य है सरकार घबरा गई है --  में लौट रही हूँ  शिवराज के बंगले पर टी वी चैनल वाले कुछ लोगों की बाइट ले रही है - लीची आइसक्रीम  ज्यादा ही ठंडी है  कलेजे में सीधे ठंडक  - सड़कें आज कम कम खाली है मेरे घर से बगल वाली सड़क पर बे जे पी कार्यालय  है उधर भीड़ है - इस वक़्त जाना बेकार है सड़कों पर हर जगह बेरिकेट्स हैं  जल्दी पहुंचकर टी वी देखूँगी -   सरकारें बदलती हैं कुर्सियां बदलती हैं  लोगों के भाग्य बदलते हैं पर क्या आम जन  के नसीब में बदलाव आता है  -- ?

Editor Vidhulata Aurat Magazine

 Vidhulata Aurat Magazine  13 March 2020

 KAMALNATH

बीजेपी पर लगाये मध्यप्रदेश में हॉर्स ट्रेडिंग के आरोप   मुख्यमंत्री कमलनाथ  ने  राज्यपाल लालजी टण्डन को ज्ञापन सौंप कर बीजेपी शिकायत की है  | कमलनाथ ने बीजेपी पर हॉर्स ट्रेडिंग करने का आरोप लगाया है | मध्यप्रदेश में सरकार बचाने की कवायद में जुटे मुख्यमंत्री कमलनाथ  ने अब राज्यपाल लाल जी टंडन से बीजेपी की शिकायत की  और ज्ञापन सौंपा  कमलनाथ ने बीजेपी पर हॉर्स ट्रेडिंग करने का आरोप लगाया  और  | पूरे घटनाक्रम की जानकारी राज्यपाल को दी  | कमलनाथ ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा की  | बीजेपी मध्यप्रदेश में लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है | हमें लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 March 2020

 JYOTIRADITYA SCINDIYA

शिवराज की पत्नी साधना सिंह ने परोसा भोजन     भाजपा की सदस्यता लेने के बाद पहली बार भोपाल पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने  |  पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह  चौहान के घर डिनर किया | शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह ने सभी को भोजन परोसा  | इस दौरान   ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा, नरोत्तम मिश्रा, यशोधरा राजे सिंधिया, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव, नरोत्तम मिश्रा और भूपेंद्र सिंह  ने भी साथ में डिनर किया  । ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी  में शामिल होने के बाद प्रदेश की राजनीति के सियासी समीकरण बदल गए हैं  |  सिंधिया का भोपाल में शानदार स्वागत भाजपा नेताओं द्वारा किया गया   |  पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान खुद सिंधिया के स्वागत के लिए भाजपा कार्यालय के गेट पर खड़े रहे |  रात करीब 10 बजे ज्योतिरादित्य सिंधिया 74 बंगला स्थित शिवराज सिंह चौहान के निवास पर डिनर के लिए पहुंचे  |  और भाजपा के बड़े नेताओं के साथ डिनर किया  | इस मौके पर शिवराज की पत्नी साधन सिंह ने सभी भोजन परोसा |  जिसके बाद सिंधिया होटल चले गए |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 March 2020

 DARINDA

पुलिस ने ममला दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार    सिंगरौली में ऑटो चालक द्वारा एक महिला के साथ दुष्कर्म  का मामला सामने है  | ऑटो चालक  महिला को छोड़ने के बहाने सूनसान जगह ले गया | और फिर उसने महिला को डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया |  सिंगरौली में ऑटो चालाक ने एक महिला को अपनी दरिंदगी का शिकार बनाया |  बताया जा रहा है की महिला जबलपुर से सिंगरौली रेलवे स्टेशन आई  | जहाँ  ऑटो चालक  आबाद अली , महिला को घर छोड़ने के बहाने सूनसान इलाके में ले गया  | और  उसके साथ दुष्कर्म किया |  दुष्कर्म करने के बाद ऑटो चालक ने महिला को डरा धमका कर चुप रहने को कहा  | और उसे मोरवा में छोड़ दिया|  घटना के बाद देर रात रोती बिलखती महिला अपने घर पहुँचकर अपने पति को  घटना की जानकारी दी | और इसकी शिकायत पुलिस में की |  जिसके बाद  निरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह द्वारा गठित टीम ने क्षेत्र में चलने वाले सभी  ऑटो की  जानकारी जुटाना शुरू की  | और  ऑटो छोड़ भाग रहे आरोपी आबाद अली  को गिरफ्तार कर लिया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 March 2020

 digvijay singh

विधायक खुद आकर इस्तीफ़ा  दें,तब होगा फ्लोर टेस्ट   दिग्विजय :मेरे मुख्यमंत्री रहते नहीं हुए भड़काऊ भाषण   राज्यसभा में जाने की होड़  को मध्यप्रदेश में मचे सियासी घमासान का एक कारण बताया जा रहा था |  इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस से राज्यसभा का नामांकन भर दिया है |  दिग्विजय सिंह ने कहा की उन्होंने कभी पद को महत्व नहीं दिया  | उनकी विचारधारा की लड़ाई है |  फ्लोर टेस्ट को लेकर दिग्विजय ने कहा की जब तक विधायक विधानसभा अध्यक्ष के सामने इस्तीफा नहीं देते |  तब तक फ्लोर टेस्ट कैसे हो सकता है |  पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस से राज्यसभा के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया | इस दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा की  उनकी विचारधारा की लड़ाई है|  दिग्विजय ने कहा वे हमेशा कांग्रेस के साथ रहेंगे |  उनके लिए पद महत्व नहीं रखता | राजनैतिक विश्वसनीयता होनी  चाहिए | और इससे वे कोई समझौता नहीं करते | दिग्विजय ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा की |  भाजपा कहती है ये कांग्रेस का अंदुरुनी मामला है |  फिर क्यों विधायकों को कैद कर रखा गया है | क्यों भूपेंद्र सिंह कांग्रेस के विधायकों का  इस्तीफा लाते  हैं | फ्लोर टेस्ट को लेकर दिग्विजय ने कहा की |  जब तक  इस्तीफ़ा देने वाले विधायक खुद आकर ये नहीं कहते की ये  उनके सिग्नेचर हैं | उनपर किसी का दबाव नहीं है |  इस्तीफ़ा कैसे माना जाएगा | और फ्लोर टेस्ट नहीं हो सकता |   दिग्विजय ने कहा मेरे मुख्यमंत्री रहते कभी किसी ने भड़ाकाऊ भाषण नहीं दिया  | अब दिग्विजय सिंह उनके मुख्यमंत्री  कार्यकाल की  याद   क्यों  दिला रहें हैं |  ये  तो वो खुद ही बता सकते हैं |  या  दिग्विजय सिंह का फिर कोई नया राजनैतिक पैतरा शुरू होगा  | वैसे भी कहा तो यही जा  रहा है की | मुख्यमंत्री कमलनाथ के ऊपर वे सुपर सीएम की भूमिका निभा ही रहे हैं | लेकिन एक बात तो तय है | राज्यसभा  जाने की होड़ ने कांग्रेस  की कमलनाथ सरकार को संकट में ला कर खड़ा कर दिया है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  12 March 2020

 Tendu rescue

रेस्क्यू कर तेंदुए को जंगल की ओर भगाया गया   सिवनी में ग्रामीण  उस वक़्त दहशत में आ गए  | जब एक तेंदुआ गाँव में घुस आया और उसने दो बकरियों को अपना  शिकार बना लिया  | बमुश्किल वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर तेंदुए  को गाँव से जंगल की ओर भगाया |  सिवनी में  बरघाट छेत्र के गाँव जंगल टोला में  अचानक एक घर मे तेंदुआ जा घुसा |   तेन्दुए ने पहले दो बकरियों का शिकार कर अपनी भूख मिटाई |  फिर कई घण्टे तक उसी मकान में कैद रहा |  जिसे आधी रात को पेंच पार्क की एक्सपर्ट टीम ,पुलिस विभाग और वन विभाग के कर्मचारियों की मदद  से आज़ाद कराया  |  बताया जा रहा है की  रात के अँधेरे में   भूखे तेन्दुए के गाँव में  दस्तक दी  | तेंदुए के घुसने की जैसे ही खबर लगी | पूरे गाँव वालों ने  घर के दरवाजे बंद कर लिए |  और वन विभाग को सूचना दी  |  सूचना मिलते ही पुलिस विभाग औऱ  पेंच पार्क से एक्सपर्ट टीम  पहुची  | कई घण्टे की मशक्कत के बाद तेंदुए को रात दो बजे घर से निकाला गया  | इसके बाद तेंदुआ   खुद  ही जंगल की ओर भाग  गया |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  12 March 2020

 kisan khush

सरकार इनकी गिरते ही मामा फिर से आएगा तुम देखो मेरे राज का हर किसान मुस्कुराएगा   किसान अब राजनीति  का केंद्र बिंदु बना हुआ है |  यही वजह है कि किसान भी समझने लगा है कि किस का शासन उसके लिए ठीक है और किसका खराब   मध्यप्रदेश में कमलनाथ की कांग्रेस सरकार के लड़खड़ाते ही किसान खासे प्रसन्न हैं | एक किसान तो ऐसे में अपनी ख़ुशी को रोक नहीं पाया और उसने एक गीत के जरिये अपनी ख़ुशी का इजहार कर दिया  |  कर्ज माफ़ी के वादे और  किसानों का दो दो लाख का कर्ज माफ़ किये जाने के बयानों के बीच अब तक एक भी ऐसा किसान सामने नाहीं आया जिसका इतना कर्ज माफ़ हुआ हो |  ऐसे में गरीब किसान को जिन योजनाओं से लाभ मिलता था वो और बंद हो गईं  ...इससे मध्यप्रदेश का किसान बेहद परेशान है  | अब जब कई गुटों में बंटी कांग्रेस में बगावत शुरू हुई और कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ गई है ऐसे में किसानों से उनकी ख़ुशी छिपाये नहीं छिप रही  |  किसानों की पीड़ा को गीतों के जरिये सामने लाने वाले किसान अनूप दुबे  का कहना है |  सरकार इनकी गिरते ही मामा फिर से आएगा  | तुम देखना मेरे राज का हर किसान मुस्कुराएगा |  इस गीत में किसान अनूप दुबे ने कहा है  |  अब डालने लगेगा बोनस |  बंद योजनाएं चलेंगी  | निर्धन गरीब सबको हर हर योजना मिलेगी | किसान अनूप दुबे को उम्मीद है कि कमलनाथ सरकार के बाद जो भी सरकार आएगी |  वो बेरोजगारी भी कम करेगी और किसान के बंद खाते भी फिर से रिन्यू हो जायेंगे |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  12 March 2020

Narottam Mishra

नरोत्तम:दस दिन में बनेगी बीजेपी की सरकार सिंधिया के आते ही कमलनाथ सरकार सड़क पर     पूर्व मंत्री बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा ने कहा की अब सदन में पहले फ्लोर टेस्ट करवाया जाए क्योंकि कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ चुकी है |  उन्होंने कहा दस दिन में बीजेपी  सरकार बनाएगी  | उन्होंने कहा  ज्योतिरादित्य बड़े कद के नेता है | उनका भाजपा में स्वागत है|  सिंधिया ने सरकार में रहते हुए आमजनता और किसानो के लिए आवाज उठाई है |  बीजेपी नेता डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ चुकी है  इसलिए पहले फ्लोर टेस्ट होना चाहिए  | नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस की कमलनाथ सरकार कैसे अलपमत में है और उसे अब क्या करना चाहिए यह तफ्सील से बताया | मिश्रा ने दावा किया की अगले दस दिन में मध्यप्रदेश में बीजेपी की सरकार बन जाएगी  |  मिश्रा ने सिंधिया का भाजपा ज्वाइन करने पर स्वागत किया है | नरोत्तम मिश्रा ने कहा की | सिंधिया जन नेता हैं | उन्होंने सरकार में रहते हुए आमजनता और किसानो की  ऋण माफी के लिए आवाज उठाई |  सिंधिया ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को कहा  था की | अगर किसानो की ऋण माफी नहीं की गई तो वे सड़क पर उतर आएंगे  | तब कमलनाथ ने कहा था जिसको सड़क में आना है आ जाए  | अब जब वे सड़क पर आ गए तो पूरी कमलनाथ सरकार सड़क पर आ गई |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  12 March 2020

 EMARTI DEVI

महाराज कहें तो कुए में गिरने को तैयार कमलनाथ ने किया हमारा बुरा हाल   मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सिंधिया गुट के विधायकों और मंत्रियों का बुरा हाल कर रखा था |  सिंधिया समर्थक लोगों के साथ कमलनाथ की कांग्रेस सरकार दोयम दर्जे का व्यवहार करती थी |  सिंधिया समर्थक मंत्री रहीं इमरती देवी ने इस बात का खुलासा किया और कहा कि महाराज कहें तो कुए में गिरने को भी तैयार हैं  | कांग्रेस की बागी विधायक इमरती देवी ने एक बार फिर ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रति अपनी वफादारी को जाहिर की  है और कमलनाथ राज की सच्चाई बयान की है |  मध्य प्रदेश में सियासी संकट के बीच इमरती देवी ने कहा कि 'सिंधिया कुएं में गिरे तो हम भी साथ गिरेंगे' | इमरती देवी ने कांग्रेस पर ज्योतिरादित्य सिंधिया की उपेक्षा करने का आरोप लगाया | साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री कमलनाथ पर भी जमकर हमला किया | उन्होंने कहा ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थित 22 विधायकों ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया | इमरती देवी ने कहा कि हम लोगों की इतनी अनदेखी तो कभी बीजेपी के राज में भी नहीं हुई जितनी कमलनाथ ने की  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  12 March 2020

 HATYA

होली खेलने पर हुआ था विवाद   होली खेलने ससुराल गए युवक का इतना विवाद हुआ की उसकी हत्या हो गई |  युवक के परिजनों ने आरोप लगाया की पुलिस जाँच ठीक से नहीं कर रही हैं   NH - 39 पर चक्का जाम कर दिया  |  सीधी जिले के थाना रामपुर नैकिन गांव के  निवासी निर्मोही साकेत की कल शाम तकरीबन 5 बजे हत्या हो गई |  निर्मोही साकेत अपने ससुराल मे होली खेलने आया था  |  जहां होली खेलने मे इतना विवाद हुआ की उसे अपनी जान गवानी पड़ी |  युवक के  परिजनो का आरोप हैं की पुलिस हत्या के कारणो की सही जांच नही कर रही हैं |  और ना ही गिरिफ्तार कर रही हैं |  जिसके कारण आज NH 39 मे आसपास के लोगों और परिजनों ने चक्का जाम कर दिया लोगो का कहना हैं की  | जब तक पुलिस सही ढंग से जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर लेती हम लोगों का धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  12 March 2020

Godses Pistol

दिग्विजय  का ट्वीट गोडसे को ग्वालियर से  मिली थी पिस्टल   कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह लगातार ज्योतिरादित्य सिंधिया, आएसएस और भाजपा पर ट्वीटर के जरिए निशाना साध रहे हैं  | दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट कर कहा है कि महात्मा गांधी को मारने के लिए नाथूराम गोडसे ने जिस रिवाल्वर का इस्तेमाल किया उसे ग्वालियर के परचुरे ने ही उसे दी थी |  परचुरे कौन था इस बारे में थोड़ा और रिसर्च करने की जरूरत है |  दिग्विजय ने ट्वीट में जिस परचुरे का नाम लिया है उनका पूरा नाम डॉ. डीएस परचुरे था, वो ग्वालियर में एक हिंदू संगठन के प्रमुख थे |  गाँधी जी के हत्यारे को पिस्टल ग्वालियर के परचुरे से मिली थी|  दिग्विजय सिंह ने यह ट्वीट कर सिंधिया परिवार पर निशाना साधने की कोशिस की है  ...  बताया जा रहा है कि डॉ. परचुरे ने अपने एक परिचित के जरिए पिस्टल का सौदा नाथूराम गोडसे से करवाया थे और  राममंदिर के पास  500 रुपए में पिस्टल उपलब्ध करवाई थी  | इसके बाद उसने स्वर्ण रेखा नदी के किनारे दस दिनों तक फायरिंग की प्रैक्टिस भी की, इसके बाद वो महात्मा गांधी को मारने के लिए दिल्ली रवाना हो गया |  उस दौरान  सिंधिया रियासत में बंदूक या पिस्टल खरीदने के लिए किसी लाइसेंस की जरूरत नहीं होती थी, इसलिए गोडसे ने ग्वालियर को ही चुना था | विदेशी पिस्टल ग्वालियर कैसे पहुंची इसकी भी एक रोचक कहानी है, द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान सिंधिया की सेना के कमांडर लेफ्टीनेंट जनरल वीबी जोशी के साथ सैनिकों को अबीसीनिया में तैनात किया गया था |  इस दौरान मुसोलिनी की सेना ने इसके सामने सरेंडर किया था, हथियारों में उन्होंने एक 9एमएम की बरेटा पिस्टल भी दी थी |  यही पिस्टल सिंधिया की सेना के कमांडर जोशी अपने साथ ग्वालियर ले आए थे  | इसके बाद ग्वालियर के ही जगदीश गोयल ने कमांडर जोशी के परिवार से पिस्टल को खरीद लिया था |  फिर कुछ समय बाद उसने यह नाथूराम गोडसे को बेच दी थी  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 March 2020

 Godse

दिग्विजय  का ट्वीट गोडसे को ग्वालियर से  मिली थी पिस्टल   कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह लगातार ज्योतिरादित्य सिंधिया, आएसएस और भाजपा पर ट्वीटर के जरिए निशाना साध रहे हैं  | दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट कर कहा है कि महात्मा गांधी को मारने के लिए नाथूराम गोडसे ने जिस रिवाल्वर का इस्तेमाल किया उसे ग्वालियर के परचुरे ने ही उसे दी थी |  परचुरे कौन था इस बारे में थोड़ा और रिसर्च करने की जरूरत है |  दिग्विजय ने ट्वीट में जिस परचुरे का नाम लिया है उनका पूरा नाम डॉ. डीएस परचुरे था, वो ग्वालियर में एक हिंदू संगठन के प्रमुख थे |  गाँधी जी के हत्यारे को पिस्टल ग्वालियर के परचुरे से मिली थी|  दिग्विजय सिंह ने यह ट्वीट कर सिंधिया परिवार पर निशाना साधने की कोशिस की है  ...  बताया जा रहा है कि डॉ. परचुरे ने अपने एक परिचित के जरिए पिस्टल का सौदा नाथूराम गोडसे से करवाया थे और  राममंदिर के पास  500 रुपए में पिस्टल उपलब्ध करवाई थी  | इसके बाद उसने स्वर्ण रेखा नदी के किनारे दस दिनों तक फायरिंग की प्रैक्टिस भी की, इसके बाद वो महात्मा गांधी को मारने के लिए दिल्ली रवाना हो गया |  उस दौरान  सिंधिया रियासत में बंदूक या पिस्टल खरीदने के लिए किसी लाइसेंस की जरूरत नहीं होती थी, इसलिए गोडसे ने ग्वालियर को ही चुना था | विदेशी पिस्टल ग्वालियर कैसे पहुंची इसकी भी एक रोचक कहानी है, द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान सिंधिया की सेना के कमांडर लेफ्टीनेंट जनरल वीबी जोशी के साथ सैनिकों को अबीसीनिया में तैनात किया गया था |  इस दौरान मुसोलिनी की सेना ने इसके सामने सरेंडर किया था, हथियारों में उन्होंने एक 9एमएम की बरेटा पिस्टल भी दी थी |  यही पिस्टल सिंधिया की सेना के कमांडर जोशी अपने साथ ग्वालियर ले आए थे  | इसके बाद ग्वालियर के ही जगदीश गोयल ने कमांडर जोशी के परिवार से पिस्टल को खरीद लिया था |  फिर कुछ समय बाद उसने यह नाथूराम गोडसे को बेच दी थी  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 March 2020

 Godse

दिग्विजय  का ट्वीट गोडसे को ग्वालियर से  मिली थी पिस्टल   कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह लगातार ज्योतिरादित्य सिंधिया, आएसएस और भाजपा पर ट्वीटर के जरिए निशाना साध रहे हैं  | दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट कर कहा है कि महात्मा गांधी को मारने के लिए नाथूराम गोडसे ने जिस रिवाल्वर का इस्तेमाल किया उसे ग्वालियर के परचुरे ने ही उसे दी थी |  परचुरे कौन था इस बारे में थोड़ा और रिसर्च करने की जरूरत है |  दिग्विजय ने ट्वीट में जिस परचुरे का नाम लिया है उनका पूरा नाम डॉ. डीएस परचुरे था, वो ग्वालियर में एक हिंदू संगठन के प्रमुख थे |  गाँधी जी के हत्यारे को पिस्टल ग्वालियर के परचुरे से मिली थी|  दिग्विजय सिंह ने यह ट्वीट कर सिंधिया परिवार पर निशाना साधने की कोशिस की है  ...  बताया जा रहा है कि डॉ. परचुरे ने अपने एक परिचित के जरिए पिस्टल का सौदा नाथूराम गोडसे से करवाया थे और  राममंदिर के पास  500 रुपए में पिस्टल उपलब्ध करवाई थी  | इसके बाद उसने स्वर्ण रेखा नदी के किनारे दस दिनों तक फायरिंग की प्रैक्टिस भी की, इसके बाद वो महात्मा गांधी को मारने के लिए दिल्ली रवाना हो गया |  उस दौरान  सिंधिया रियासत में बंदूक या पिस्टल खरीदने के लिए किसी लाइसेंस की जरूरत नहीं होती थी, इसलिए गोडसे ने ग्वालियर को ही चुना था | विदेशी पिस्टल ग्वालियर कैसे पहुंची इसकी भी एक रोचक कहानी है, द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान सिंधिया की सेना के कमांडर लेफ्टीनेंट जनरल वीबी जोशी के साथ सैनिकों को अबीसीनिया में तैनात किया गया था |  इस दौरान मुसोलिनी की सेना ने इसके सामने सरेंडर किया था, हथियारों में उन्होंने एक 9एमएम की बरेटा पिस्टल भी दी थी |  यही पिस्टल सिंधिया की सेना के कमांडर जोशी अपने साथ ग्वालियर ले आए थे  | इसके बाद ग्वालियर के ही जगदीश गोयल ने कमांडर जोशी के परिवार से पिस्टल को खरीद लिया था |  फिर कुछ समय बाद उसने यह नाथूराम गोडसे को बेच दी थी  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 March 2020

 SHIVRAJ SINGH  CHAUHAN

मिलकर करेंगे कार्य , और मजबूत होगा मध्य प्रदेश राजमाता सिंधिया का जनसंघ में था अतुलनीय योगदान   पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने पर पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने कहा की  | यह बीजेपी और मेरे लिए प्रसन्नता का दिन है  | राजमाता सिंधिया का भारतीय जनसंघ में अतुलनीय योगदान रहा है  | ज्योतिरादित्य का भाजपा में स्वागत है |  सिंधिया के आने से मध्यप्रदेश और मजबूत होगा |  ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने को लेकर |  पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा की  | ज्योतिरादित्य का भाजपा में हृदय से  स्वागत है |  हम साथ मिलकर काम करेंगे  | और मध्य प्रदेश मजबूत होगा |  शिवराज ने कहा की आज का दिन बीजेपी के लिए  और  मेरे लिए  प्रसन्नता का दिन है  | आज मुझे राजमाता की  याद आ रही है  |  वे  बीजेपी के  लाखों कार्यकर्तों की माँ थी | भारतीय जन संघ को स्थापित करने में राजमाता का अतुलनीय योगदान रहा है |  राजमाता ने राजनीति को जनता की सेवा का माध्यम माना |  इस दौरान शिवराज सिंह ने कमलनाथ सरकार पर भी जमकर निशाना साधा और कहा की | कमलनाथ सरकार ने प्रदेश को तबाह और बर्बाद कर दिया है   बीजेपी की सारी जनकल्याणकारी योजनाए बंद कर दी गई है | सरकार ने अपने कोई वचन नहीं निभाए हैं |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 March 2020

  Illegal weapon

तीन आरोपियों से अवैध हथियार बरामद   रीवा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान अवैध हथियार के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार रीवा ने होली के पर नाईट गश्त मे वाहन चेकिंग के दौरान क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली हैं |   पुराने बस स्टैंड के पास संदिग्ध सफेद कलर की सफारी गाड़ी नंबर MP09 c.m. 2347  की चेकिंग में चालक और उसके साथी दोनों के पास से  2 लोड पॉइंट 32 रिवाल्वर और 283000 रूपये  मिले हैं  | इस गाड़ी का ड्राईवर अनिल सिंह बघेल 38 साल और रमाकांत पटेल उम्र 28 साल का हैं |  वहीं दूसरी जगह पर शिल्पी प्लाजा के पास आरोपी संदीप साकेत उम्र 18 साल को एक देसी कट्टे के साथ जो स्कूटी एमपी 17 एचडी 6118 पर था उसे भी गिरफ्तार किया गया हैं |  पुलिस को यह सफलता    नाईट गस्त प्रभारी डीएसपी नवीन दुबे ,एस आई यू बी सिंह, एस आई अभिषेक, आरक्षक चंदर ,पीसीआर सिविल लाईंन , एफआरवी सिविल लाईंन  की मुस्तैदी से मिली |  इस पुरे घटना क्रम का खुलासा एसपी आबिद खान ने किया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 March 2020

 Devendra Sharma

जो सिंधिया का फैसला वो हमारा   ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस से इस्तीफ़ा देने के बाद कांग्रेस में इस्तीफों की झड़ी लग गई है  | ग्वलियर कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा और मोहन सिंह राठौर ने भी सिंधिया के साथ जाने का ऐलान किया है | इससे जाहिर है कांग्रेस को फिलहाल विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ा है  |  ग्वालियर कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा का बयान सामने आया है |  उन्होंने सिंधिया के पार्टी छोड़ने के सवाल पर कहा हम सब सिंधिया जी के साथ है, जो भी फैसला सिंधिया लेंगे उनका साथ देंगे  | ऐसा ही कुछ कहना कांग्रेस के बड़े नेता मोहन सिंह राठौर का है ये सब हर हाल में सिंधिया का साथ देंगे |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 March 2020

 Sexual offense

महिलाओं व् बच्चियों पर रुके अपराध   महिलाओं अपराध का ग्राफ दिन पर दिन बढ़ रहा हैं  | जो चिंता का विषय हैं | ऐसे में सिंगरौली पुलिस ने महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों को कैसे रोका जाए इसके लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया |  महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए |  सिंगरौली पुलिस महा निरीक्षक रीवा जोन  चंचल शेखर  ने  पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिंगरौली मे लैंगिंक अपराधों की विवेचना पर एक दिन की कार्यशाला रखी |  जिसमे महिलाओ व बच्चियों पर हो रहे अपराधों को कैसे रोका जाय पर चर्चा हुई | इस कार्यशाला में बाल कल्याण समिति से आशा गुप्ता व समिति के सदस्य पर जिले के पुलिस अधीक्षक टीके विद्यार्थी एडिशनल एसपी प्रदीप सेन्डे  | जिले के तीनों एसडी ओपी  | और  समस्त थाना प्रभारी  | चौकी प्रभारी |  बाल कल्याण समिति |  चाइल्ड लाइन के सभी सदस्य शामिल हुये |  आईजी रीवा जोन चंचल शेखर ने कार्यशाला में आए हुए सभी सदस्यों को लैंगिक अपराध कैसे रोका जाए  | जानकारी दी व पुलिस अधिकारियों को भी बताया की किस तरह इनसे संबंधित अपराधों की विवेचना करनी चाहिए है |        

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 March 2020

  Vicious

आरोपी के पास से देशी कट्टा और कारतूस बरामद   सिंगरौली में दुराचार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है |  पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी की  आरोपी होली मनाने घर आया  है  |  जिसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया  |  नए पुलिस अधीक्षक टीके विद्यार्थी के  निर्देश पर  चितरंगी  थाना  क्षेत्र  के प्रभारी ने  एक  मामले मे दुराचार के  आरोपी रज्जु बसोर को गिरफ्तार किया है |  आरोपी को चितरंगी क्षेत्र के कुडैनिया गांव जाते समय  गिरफ्तार किया गया |  आरोपी के  पास से  एक देसी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ है |  दरअसल एक महीने पहले  आरोपी  रज्जु बसोर  गांव की एक लड़की को बहला-फुसलाकर बैढन ले  गया  | जहाँ उसने  लड़की के साथ दुराचार किया और  बनारस भाग गया |  महिला की  शिकायत पर  पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी |  पुलिस को  सूचना  मिली थी की आरोपी होली पर घर आया  है... जिसके  बाद पुलिस ने कार्यवाई करते हुए  उसे धर दबोचा | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 March 2020

 Godse

दिग्विजय  का ट्वीट गोडसे को ग्वालियर से  मिली थी पिस्टल   कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह लगातार ज्योतिरादित्य सिंधिया, आएसएस और भाजपा पर ट्वीटर के जरिए निशाना साध रहे हैं  | दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट कर कहा है कि महात्मा गांधी को मारने के लिए नाथूराम गोडसे ने जिस रिवाल्वर का इस्तेमाल किया उसे ग्वालियर के परचुरे ने ही उसे दी थी |  परचुरे कौन था इस बारे में थोड़ा और रिसर्च करने की जरूरत है |  दिग्विजय ने ट्वीट में जिस परचुरे का नाम लिया है उनका पूरा नाम डॉ. डीएस परचुरे था, वो ग्वालियर में एक हिंदू संगठन के प्रमुख थे |  गाँधी जी के हत्यारे को पिस्टल ग्वालियर के परचुरे से मिली थी|  दिग्विजय सिंह ने यह ट्वीट कर सिंधिया परिवार पर निशाना साधने की कोशिस की है  ...  बताया जा रहा है कि डॉ. परचुरे ने अपने एक परिचित के जरिए पिस्टल का सौदा नाथूराम गोडसे से करवाया थे और  राममंदिर के पास  500 रुपए में पिस्टल उपलब्ध करवाई थी  | इसके बाद उसने स्वर्ण रेखा नदी के किनारे दस दिनों तक फायरिंग की प्रैक्टिस भी की, इसके बाद वो महात्मा गांधी को मारने के लिए दिल्ली रवाना हो गया |  उस दौरान  सिंधिया रियासत में बंदूक या पिस्टल खरीदने के लिए किसी लाइसेंस की जरूरत नहीं होती थी, इसलिए गोडसे ने ग्वालियर को ही चुना था | विदेशी पिस्टल ग्वालियर कैसे पहुंची इसकी भी एक रोचक कहानी है, द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान सिंधिया की सेना के कमांडर लेफ्टीनेंट जनरल वीबी जोशी के साथ सैनिकों को अबीसीनिया में तैनात किया गया था |  इस दौरान मुसोलिनी की सेना ने इसके सामने सरेंडर किया था, हथियारों में उन्होंने एक 9एमएम की बरेटा पिस्टल भी दी थी |  यही पिस्टल सिंधिया की सेना के कमांडर जोशी अपने साथ ग्वालियर ले आए थे  | इसके बाद ग्वालियर के ही जगदीश गोयल ने कमांडर जोशी के परिवार से पिस्टल को खरीद लिया था |  फिर कुछ समय बाद उसने यह नाथूराम गोडसे को बेच दी थी  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 March 2020

  Narayan Tripathi

माँ के देहांत के कारण नहीं आ सके भोपाल   दल बदलू नेता के रूप में पहचान बना चुके मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने कहा की | वे बीजेपी के साथ थे और बीजेपी के साथ रहेंगे |  उनका पूरा समर्थन भाजपा के साथ है |  फ्लोर टेस्ट में भाजपा के खिलाफ वोटिंग कर चर्चा में आये मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने कहा की  | उनकी माता का देहांत होने के कारण भाजपा की मीटिंग में भोपाल नहीं जा सका | और इसके लिए उन्होंने नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव को अवगत करा दिया है  | त्रिपाठी ने कहा की वे हमेशा से बीजेपी के साथ थे और बीजेपी के साथ रहेंगे |  इस्तीफे  को लेकर उन्होंने कहा की  |  उन्होंने स्तीफा नहीं दिया है  | और ना ही किसी ने इसके बारे में उनसे बात की है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 March 2020

 Artist world record

वर्ल्ड बुक में दर्ज हुआ रिकॉर्ड सिवनी की दो बहनें  शामिल   सिवनी जिले की तहसील लखनादौन की दो प्रतिभावान बहनो ने स्वच्छता के लिए इंदौर में बनाए गए चित्र में  भाग लिया  | देश भर में  स्वच्छता का सन्देश देने के लिए वह चित्र बनाया गया |  बताया जा रहा है की इस चित्र  को 100 कलकारों ने छह हजार पुराने जींस के कपड़ों से बनाया  है |  जिसे वर्ड बुक रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है  |  स्वच्छता का  सन्देश देने के लिए 10 हजार वर्ग फ़ीट में इंदौर राजवाड़ा का चित्र बनाया गया  | बताया जा रहा है की इस चित्र को बनाने के लिए 100 कलाकार मौजूद थे |  जिसमे मध्यप्रदेश से सिवनी की दो बहनों  रोशनी और वैष्णवी ने इसमें हिस्सा लेकर जिले का नाम रौशन किया  | इस दौरान कलाकारों में शामिल  रौशनी ने बताया की |  देशभर के 100 बड़े कलाकारों में हमें भी अपने हुनर का प्रदर्शन करने का मौका मिला |  और हमने विश्व के सबसे बड़े चित्रकार साहिल लहरी के मार्गदर्शन में |   मध्य प्रदेश के सबसे बड़े शहर इंदौर में स्वच्छता पर्यावरण का संदेश देने के लिए रजवाड़ा का चित्र बनाया  | जो अपने आप में अनूठा है  |  चित्र 10 हजार वर्ग फिट में  बनाया गया हैं | चित्र को 100 कलाकारों द्वारा 6000 पुराने जींस कपड़ों से निर्मित किया गया है  | रोशनी ने बताया की इसे बनाने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया था  | परंतु हम कलाकारों ने महज 5 घंटों के समय में  पूरा कर लिया    जो 1 मार्च की शाम को विश्व रिकॉर्ड बना  | और  जिसे वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड डब्ल्यू बीआर में दर्ज किया गया |  विश्व रिकॉर्ड के अंतर्गत कचरे को रिसाइकिल, रीयूज और रिफ्यूज यानी |  ट्रिपल आर के तहत  पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 March 2020

  Kamal Nath Bisahulal

 बिसाहू की वापसी कहा हम बंधक नहीं   लड़खड़ाती कांग्रेस सरकार को बचाने के लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सीनियर कांग्रेस विधायक पूर्व मंत्री बिसाहूलाल सिंह को भी मंत्री बनाये जाने का आश्वासन दिया है  | नाराज बिसाहूलाल सिंह को  वाया इंदौर होकर भोपाल  लाया गया |  विधायकों की नाराजगी  कमलनाथ सरकार के लिए गले कीहड्डी बन गई है    मध्यप्रदेश में सरकार गिराने और बचाने के खेल  चल  रहा है  | कांग्रेस का आरोप है की उनके विधायकों को बीजेपी खरीद रही है | इस बीच  सीनियर कांग्रेस विधायक बिसाहूलाल सिंह की भी भोपाल वापसी हो गई  | वह भोपाल में मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिले और अपनी बात रखी  | बिसाहूलाल सिंह को भी मंत्री पद का आश्वासन दिया गया है |   विधायक बिसाहूलाल सिंह को पर्यटन मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल बेंगलुरु से विमान में इंदौर लाए  | यहां से बघेल व गृह मंत्री बाला बच्चन के साथ सरकारी विमान से वे भोपाल लौटे | भोपाल पहुंचते ही बिसाहूलाल मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिले  |  बेंगलुरु से वापस लौटे कांग्रेस विधायक बिसाहूलाल सिंह ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद मीडिया से कहा कि वे तीर्थ यात्रा करने गए थे |  वे बोले कि मैं शुरू से कांग्रेस के साथ था और कांग्रेस के ही साथ रहूंगा  | कमलनाथ को उनका पूरा समर्थन है  |  मंत्री बनाने का काम मुख्यमंत्री का है  | उन्होंने कहा हमें किसी ने बंधक नहीं बनाया     इनसे पहले बेंगलुरु से शनिवार को लौटे सुरेंद्र सिंह शेरा ने भी कहा था कि उन्हें किसी ने बंधक नहीं बनाया था  |  बिसाहूलाल सिंह के परिजनों से लगातार बात होने के बयान से उनके बेटे द्वारा लिखवाई गई गुमशुदगी रिपोर्ट पर सवाल खड़े हो गए हैं  | राजधानी के टीटी नगर थाने में बिसाहूलाल के बेटे ने गुमशुदगी रिपोर्ट लिखवाई थी |  बेंगलुरु विमानतल से मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल ने बिसाहूलाल के साथ की तस्वीर वायरल की   इस तस्वीर में बिसाहूलाल के चेहरे का खौफ साफ तौर पर देखा जा सकता है |  कांग्रेसी नेताओं का दावा है कि बंधक बनाए जाने की नाराजगी और मुक्त होने की खुशी बिसाहू के चेहरे पर देखी जा सकती है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 March 2020

  Hail

नुक्सान का सर्वे होने के बाद दी जाएगी राशि   सिंगरौली में ओलावृष्टि को लेकर  कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने  ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया  | इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्त्ता मौजूद रहे  कांग्रेस के  पदाधिकारियों ने किसानो को उनके नुक्सान की भरपाई का आश्वासन  दिया है  |  सिंगरौली  क्षेत्र में भारी ओलावृष्टि होने से किसानों की फसलें नष्ट हो गई हैं |  जिसको लेकर  कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सीपी शुक्ला ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ खेतों का मुआयना  किया | तथा प्रभावित क्षेत्र में जाकर सैकड़ों किसानों से मुलाकात कर |  उनके हालचाल को जाना  | शुक्ल ने किसानो को सांत्वना  दी  और कहा की  सरकार  उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है  | विपदा की इस घड़ी में सरकार पूरी मदद करेगी  | और सर्वे कराकर उनको नुक्सान की राशि दिलाई जाएगी | इस दौरान  मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी रामानुग्रह  विश्वकर्मा   मौजूद रहे |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 March 2020

MAARPEET

महिला के ससुराल ना जाने पर परिवार के साथ मारपीट   छिंदवाड़ा में एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज़ प्रताड़ना का  आरोप लगाया है  | महिला का आरोप है की उसके ससुराल वालों ने दहेज़ के लिए उसे परेशान किया |  और ससुराल वापस जाने से मना  करने पर  | उसके और उसके परिवार के साथ मारपीट  की  |  जिसमें उसके पिता को गंभीर चोटें आई हैं | छिंदवाड़ा में  परासिया  के  ग्राम पंचायत इकलहरा में बशीर अहमद के घर बहू को लेने पति और उसका परिवार पहुंचा था |  लेकिन लड़की को ससुराल ले जाने को लेकर  ससुराल पक्ष का लड़की वालों से  विवाद हो गया  |  बताया जा रहा है की लड़की का पति 2 साल से सऊदी अरब में था |  और आने के बाद पत्नी  लेने   वह ससुराल पहुंचा तो |  पत्नी ने साथ आने से मना कर दिया  |  कारण पूछने पर युवती ने बताया कि पिछले 2 साल से |  उसको ननद, जेठ द्वारा  देहज के लिए परेशान किया जा रहा था |  जिसके चलते वह दो साल से मायके में रह रही थी |  लड़की का आरोप है की जब उसने ससुराल जाने से मना कर दिया तो उसके ससुराल वालों ने  मिलकर | उसके साथ साथ उसके  पिता और  मां के साथ मारपीट  की  | जिससे उसके  पिता  के सिर में गहरी चोट आई  है  | लड़की ने बताया की  मारने के पश्चात ससुराल से आये चारों लोग  घर से भाग गए   | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 March 2020

 CHORI

पुलिस का दावा जल्द पकड़े जाएंगे चोर   सिंगरौली के एक सूने घर में चोरों ने  लाखों के सामान  हाथ साफ़ कर दिया  | बताया जा रहा है की माँ की तबियत खराब होने के कारण पूरा घर हॉस्पिटल  में था | उसी दौरान चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया गया  |  सिंगरौली के विन्ध्य नगर थाना क्षेत्र में  शुभम अग्रवाल के सूने घर में  लाखों की चोरी का मामला सामने आया है  | शुभम अग्रवाल ने बताया कि उसकी मां  की तबीयत खराब होने की वजह से  | उन्होंने एक  निजी चिकित्सालय में मां को भर्ती कराया था  | घर  में कोई नहीं था  | इसी दौरान चोरों ने उनके घर से लाखों के सामान में हाथ साफ़ कर दिया | शुभम ने बताया की  उनकी बैढन  में  साइकिल की दुकान है  | जो  इनके  पिता ने  खोली थी |  जिसे वे और उनकी माँ संचालित करती हैं |  चोरी की  प्राथमिक सूचना पर विंध्य नगर टीआई राघवेंद्र द्विवेदी ने मौके का मुआयना कर रिपोर्ट दर्ज कर ली है |  टीआई  ने कहा कि चोरो की खोज की जा रही है | वे  कितने बड़े शातिर क्यों ना  हो जल्दी ही पकड़े जाएंगे  |                            

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 March 2020

Cooperative Minister GOVIND SINGH

विधायक शेरा को बंदर की तरह उछल कूद करने वाला बताया   एक तरफ मुख्यमंत्री कमलनाथ विधायकों से समर्थन के लिए बैठकें कर रहे हैं  वहीँ  कमलनाथ केबिनेट के मंत्री गोविन्द सिंह इन विधायकों का मजाक बनाने से भी नहीं चूक रहे  |  निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा को महामहिम बताते हुए गोविन्द सिंह ने कहा कि शेरा तो महामहिम है | बंदर की तरह उछल कूद करते रहते हैं   |  अपनी सरकार पर आये संकट को टालने के लिए कमलनाथ एक एक विधायक की बात सुन रहे हैं  |  उन्हें पद और काम होने का आश्वासन दे रहे हैं  मुख्यमंत्री कमलनाथ ने निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा  से मुलाक़ात की   और उनकी बात सुनी |  ऐसे में उनके केबिनेट मंत्री गोविन्द सिंह ने विधायक शेरा का जमकर मजाक उड़ाया |  कभी उन्हें महामहिम कहा तो कभी उनकी तुलना बंदर तक से कर दी  | गोविन्द सिंह ने कहा कि शेरा  बंदर की तरह उछल कूद करते रहते हैं |  सुरेंद्र सिंह शेरा के बेंगलूर से  आये  वीडियो पर मंत्री गोविन्द सिहं ने कहा कि वे बताए उन्हें किसने रोका था | किस दल के लोग थे|  उन्हें हर चीज का खुलासा करना चाहिए  | ताकि ऐसे लोगों पर सरकार कार्यवाही कर सके  | .          

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 March 2020

  Hail Survey

नाथ का संजीव कुशवाह के साथ वीडियो वायरल   हॉर्स ट्रेडिंग की ख़बरों के बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ काफी दबाव में नजर आ रहे हैं  |  मुख्यमंत्री कमलनाथ का बीएसपी विधायक संजीव कुशवाह के साथ का एक वीडियो वायरल हो रहा है |  जिसमे विधयक के साथ खड़े मुख्यमंत्री  कमलनाथ कह रहे हैं सर्वे कर राहत पहुंचाई जाएगी |  इस वीडियों में मुख्यमंत्री के चेहरे पर तनाव और दबाव साफ़ नजर आ रहा है  |  हॉर्स ट्रेडिंग के साये से कमलनाथ सरकार अभी उबर नहीं पाई है  |  जब ये कहा गया कि कुछ विधायकों को बीजेपी ने दिल्ली में बंधक बना लिया  और दो मंत्री उन्हें मुक्त करवा के लाये हैं  |  तब भिंड से बसपा के मुखर विधायक विधायक संजीव सिंह कुशवाह  ने कमलनाथ को नसीहत देते हुए कहा था कि जब जहाज डूबता है तो चूहे सबसे पहले उछाल कूद करते हैं |  कुशवाह ने ये भी कहा था कि वे अपनी मर्जी से गए थे और अपनी मर्जी से आ गए हैं |  इसके बाद कुशवाह  ने भिंड जिले की भयंकर ओलावृष्टि से मुख्यमंत्री कमलनाथ को   अवगत  करवाया  |  इसके बाद  कमलनाथ ने  ओलावृष्टि के बाद समग्र सर्वे के प्रशासन को निर्देश दिए  |  स्वयं विधायक कुशवाह ने मुख्यमंत्री के साथ वीडियो  को  सोशल मीडिया पर वायरल किया |  सामान्य तौर पर कमलनाथ ऐसा करने से बचते हैं लेकिन अपनी सरकार पर आये खतरे को भांपते हुए कमलनाथ ने अपनी स्टैट्जी बदली है और वे हर रूठे विधायक को मानने के यत्न कर रहे हैं  |  ये वीडियो उसकी बानगी भर है  | इस वीडियो में कमलनाथ के चेहरे पर तनाव और दबाव को साफ देखा जा सकता है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 March 2020

 Land lease

 केवट समुदाय हो रहा हैं अनदेखी का शिकार   खबर सिंगरौली से है |  मध्य प्रदेश सरकार भले ही आम जनता और किसानों के साथ होने के लाख दावे करे लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है  |  सिंगरौली में पिछले पचास सालों से कई लोग सरकार से पट्टा दिए जाने का आग्रह कर रहे हैं |  लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है |  सिंगरौली  नगर निगम में आने वाले  पचौर  इलाके में  करीब 50 सालों से लोग बसे हुए हैं  | लेकिन सरकार उन्हें अभी तक पट्टा मुहैया नहीं  करवा पाई  है  यहाँ बेस केवट जाति के लोगों का कहना है कि सरकार ने उन्हें 50 सालों बाद भी उनके जमीन का पट्टा नहीं  दिया है  और ना ही प्रधानमंत्री आवास जैसी  सरकार की तमाम योजनाओं का उन्हें लाभ मिल पा रहा है  | इन लोगों का कहना है कि सरकारी अधिकारियों और मंत्रियों से कई बार गुहार लगाने के बाद भी उन्हें जमीन का पट्टा नहीं मिल पाया  |  जिस कारन  केवट समुदाय के तमाम लोग लंबे समय से परेशान हैं  |  पचौर के इन लोग को  प्रशासनिक दफ्तरों का चक्कर लगाने के बाद भी कुछ हासिल नहीं हुआ है |  कई बार मंत्रियों और अधिकारियों से कहने के बाद भी उनके हाथ आज भी खाली हैं | अब फिर ये लोग अधिकारीयों से मिल कर अपना वाजिब हक़ मांग रहे हैं  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 March 2020

 MLA reader encroachment

पाठक के रिसोर्ट में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई   कमलनाथ सरकार ने बीजेपी विधायकों पर दबाव बनाने की रणनिति के तहत पहले बीजेपी विधायक संजय पाठक के परिजनों की खदानों पर कार्यवाही कि तो अब उनके रिसोर्ट से अतिक्रमण  हटने के लिए बुलडोजर चलाया  |  मध्य प्रदेश में सियासी घमासान के बीच शनिवार सुबह उमरिया जिले के बांधवगढ़ स्थित भाजपा विधायक संजय पाठक के रिसोर्ट पर जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया |  इस दौरान  कलेक्टर स्वरुचि सोमवंशी वहां खुद मौजूद रहीं  | सरकार का कहना है लगभग 2 एकड़ एरिया में अतिक्रमण  किया गया था  | इसके पहले सरकार ने विधायक पाठक की जबलपुर के पास सिहोरा की खदान बंद करवाई थी |  इसके बाद आरोप लग रहा है कि ये बदले की कार्रवाई की जा रही है |  बताया जा रहा है कि 11 फरवरी को  रिसोर्ट की जांच के बाद 12 फरवरी को कार्रवाई के लिए आदेश जारी किया गया था  |  यहां 2.001 हेक्टेयर वन भूमि पर अवैध कब्जा बताया गया है |   इस  रिसोर्ट में चरण गंगा नदी का फ्लो रोककर गेट बनाने का भी बात सामने आई है  | पाठक के करीबियों का कहना है यह कमलनाथ सरकार की दबाव बनाने की कार्यवाही है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 March 2020

 VISHWAS SARANG

कमल सरकार ने  सेक्युरिटी गार्ड को हटा लिया   पूर्व मंत्री बीजेपी विधायक  विश्वास सारंग ने कमलनाथ  सरकार पर आरोप लगाया  कि उन्हें जान से मरवाने की कोशिश की जा सकती है  | सरकार ने सारंग की सुरक्षा में लगे उनके विश्वसनीय गार्ड को हटा दिया है | इसके बाद विधायक सारंग को जान का डर सता  रहा है  |   हॉर्स ट्रेडिंग की ख़बरों के बीच कांग्रेस डेमैज कंट्रोल में जुटी हुई  है | पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और  मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सरकार को बचाने की मशक्क्त कर रहे हैं  | ऐसे में कमलनाथ सरकार ने चुनिंदा बीजेपी नेताओं की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों को हटा दिया है  | बीजेपी विधायक विश्वास सारंग का  भी उन नेताओं में शामिल हैं | सारंग ने कहा  कमलनाथ सरकार का फरमान मिला है | सुरक्षा में लगे सेक्युरिटी गार्ड को हटा लिया है | मेरी जान को  को खतरा है कांग्रेस  सरकार  मरवाना चाहती है  |  दो दिन पहले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने  पांच बीजेपी नेताओं पर सरकार को अस्थिर  करने का आरोप लगाया  था  | उनमे विशवास सारंग का नाम भी था  उसके बाद सारंग की  सुरक्षा व्यवस्था बदल दी गई |  सारंग ने कहा दिल्ली से भोपाल आया तो एयरपोर्ट  पर गिरफ्तार करने की कशिश की गई | बंगले के बाहर भी पुलिस चक्कर लगाए जा रहे है चौकी बना रखी है |  सरकार बीजेपी के विधायको की संख्या कम करवाने के लिए  हमे मरवाना चाहती है |    सारंग ने इस बारे में   डीजीपी को भी पत्र  लिखा है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 March 2020

 KAMALNATH

सीएम ने की सिद्धांतों की बात,दिग्विजय का भाजपा पर निशाना संजय ने कहा दिग्विजय से ज्यादा नहीं कमाए पैसे    मध्यप्रदेश में सियासी उठापटक के बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह डैमेज कण्ट्रोल में लगे हुए  हैं |  एक तरफ कमलनाथ जहाँ राजनीतिक दलों में सिद्धांत की बात कर रहें  हैं |  वहीं   दिग्विजय सिंह  विधायकों को साधने के साथ साथ  | बीजेपी पर भी आरोप लगा रहे हैं  |  दिग्विजय ने विधायक संजय पाठक को लेकर कहा की संजय  पाठक  ने पैसे ज्यादा कमा लिए इसलिए वे भटक गए हैं  |  मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव से पहले राजनीतिक भूचाल आया हुआ है  | कांग्रेस कह रही है की भाजपा हॉर्स ट्रेडिंग कर रही है |  वहीं कांग्रेस के एक विधायक के स्टीफ़े  | और कई समर्थक विधायक के तीखे तेवरों ने कमलनाथ सरकार को मुश्किल में डाल  दिया है  |  अब  कांग्रेस नेताओं द्वारा डैमेज कण्ट्रोल करने की कवायद चल रही है  | इस बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा की हमारी राजनीतिक पहचान अलग होनी चाहिए  | उन्होंने कहा राजनीतिक दलों में सिद्धांत होना चाहिए | लेकिन अगर हमारी राजनीति में भी गिरावट आई है तो  | आज हमें इसकी  रक्षा करनी चाहिए  | सबको एक उदहारण देना चाहिए की मैं  एक राजनीतिक व्यक्ति हूँ  , मैं  बिकाऊ नहीं हूँ |  राजनीती में सिद्धांतो की बात कर कमलनाथ शायद विधायकों को पाठ पढ़ा रहें हैं  | लेकिन  सिद्धांतों की बात करने वाले कमलनाथ सरकार के मंत्री कह रहें हैं की |  बहोत से भाजपा विधायक उनके संपर्क में हैं  | अब इसके मायने क्या हैं|  इसके पीछे क्या सिद्धांत है   कौन हॉर्स ट्रेडिंग कर रहा है | ये तो कमलनाथ और उनके मंत्री ही बता पाएंगे  |  हॉर्स ट्रेडिंग की खबर को चर्चा में लाने और कांग्रेस के लिए संकट मोचन के रूप में प्रस्तुत कर चुके पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा विधायक संजय पाठक को लेकर कहा की | संजय के पिता उनके मित्र थे  | उन्होंने ही संजय को जिला परिषद् का अध्यक्ष बनवाया था | अब संजय ने पैसे खूब कमा लिए हैं। इसलिए वह भटक गए हैं |  दिग्विजय ने यह दावा किया की सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी  | उधर दिग्विजय सिंह के इस बायां पर पलट वार करते हुए संजय पाठक ने कहा की |  दिग्विजय सिंह से ज्यादा मैंने पैसे नहीं कमाए हैं  | उन्होंने व्यापार से पैसा कमाया है  | अवैध धंधे से नहीं कमाया  |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 March 2020

  KAMALANTH  IIFA AWARD

इंदौर और भोपाल में जोर-शोर से तैयारियां चल रही थीं कमलनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट पर कोरोना वाइरस का कहर   गरीब मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री कमलनाथ के ड्रीम आइफा अवार्ड पर कोरोना वाइरस का ग्रहण लगता नजर आ रहा  है  ...आइफा अवार्ड का आयोजन इंदौर और भोपाल में होना था | अब ये आयोजन बाद में होगा  |  दुनिया के बड़े हिस्से में फैल चुके जानलेवा कोरोना वायरस का प्रभाव फिल्म उद्योग पर भी पड़ा है |  21 मार्च को भोपाल में व 27-29 मार्च को को इंदौर में पहली बार आयोजित होने वाले इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी  अवार्ड समारोह टल गया है |  इन की नै  तारीखों का ऐलान जल्द किया जाएगा  | गौरतलब है मध्य प्रदेश के इंदौर और भोपाल में आईफा अवार्ड को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही थीं  |  हाल ही में आईफा में नामिनेट होने वाली फिल्मों की घोषणा की गई है, इसके साथ ही इसका इन्वीटेशन भी सामने आया था  | सूत्र बताते हैं कोरोना से ज्यादा कांग्रेस  सरकार के भीतर की राजनीती भी इसके लिए जिम्मेदार है |  अधिकांश कांग्रेस नेता भी दबी जुबान में इसे मध्यप्रदेश पर जबरिया बोझ बता रहे हैं |  इधर इस मसले पर मुख्यमंत्री कमलनाथ भी विपक्ष के निशाने पर रहे हैं |  मुख्यमंत्री कमलनाथ  आइफा के जरिये मध्य प्रदेश की कला और संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने  की बात कर रहे थे |  वे भूल गए थे कि उनके मुख्यमंत्री बनने से पहले से ही मध्यप्रदेश की देश दुनिया में पहचान है  |  इस कार्यक्रम के लिए मध्य प्रदेश सरकार भी पूरी तरह से जुटी हुई थी |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 March 2020

 robbery

शराब लूटने की लोगों में मची होड़     रायगढ़ में  शराब से भरे एक ट्रक का ओवरलोडिंग होने की वजह से एक्सीडेंट हो गया |  जिसके बाद ट्रक में  भरी  शराब की लूट मच गई |  सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने लूट की वारदात को रोका |  छत्तीसगढ़ के रायगढ़  में लूट का एक अलग ही नजारा देखने को मिला | रायगढ़ के चक्रधर नगर में  शराब दुकान  के लिए शराब सप्लाई करने वाला ट्रक    ओवरलोड माल लेकर आ रहा था  | तभी ट्रक  रेलवे ओवरब्रिज  से टकरा गया |  और ट्रक  से शराब की बोतल गिरने लगीं |  शराब की बोतल  गिरते देख   आसपास के लोगों मे शराब की लूटमार मच गई | घटना की  सूचना मिलने  पर पहुँची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में किया |  और लूट की घटना को रोका |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 March 2020

 Vehicle checking

वाहनों पर कार्यवाई के साथ दस्तावेज रखने के निर्देश   सिवनी में परिवहन विभाग ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया |  और कई वाहन जब्त किये |  चेकिंग अभियान में विभाग के अधिकारीयों  ने सभी वाहन चालकों को दस्तावेज दुरुस्त रखने के निर्देश दिए |  सिवनी के लखनादौन में परिवहन विभाग ने   वाहन चैकिंग करते हुए  ताबड़तोड़ कार्यवाही की  | इसी के तहत  क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी देवेश बाथम के नेतृत्व में | लखनादौन के कई मुख्य मार्गों पर वाहन चैकिंग की गई |  इस दौरान धूमा निवासी राहुल शिवहरे की क्रेशर से  | एक जेसीबी और  एक डंफर पर कर बकाया होने के कारण  जब्त कर लिया गया  |  साथ ही सम्बन्धित वाहनों के दस्तावेज दुरुस्त रखने के निर्देश भी वाहन स्वामियों को दिए गए |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 March 2020

 SANJAY PAATHAK

विधायक पाठक को किस से है जान का खतरा संजय :मुझे लेकर मीडिया भ्रम न फैलाये   हॉर्स ट्रेडिंग की खबरों के बीच बीजेपी विधायक संजय पाठक ने अपनी जान को खतरा बताया है  | संजय पाठक के बारे में इस तरह की ख़बरें आयीं थी कि गुरूवार की रात चुपचाप उन्होंने मुख्यमंत्री कमलनाथ से बातचीत की  | इसके बाद संजय पाठक ने इन ख़बरों को गलत बताया और कहा मैं कल रात किसी व्यक्ति विशेष से नहीं मिला हूँ |  बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री संजय पाठक  ने  कांग्रेस के नेताओं खासकर गुरूवार की रात मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिलने की अटकलों का  खंडन किया है   उन्होंने कहा उनको लेकर मीडिया में   भ्रामक ख़बरें चल रही हैं | मध्य प्रदेश में चल रहे सियासी घमासान के बीच भाजपा विधायक संजय पाठक ने कहा कि मैं भाजपा में था भाजपा में हूं भाजपा में रहूंगा, सियासी कारणों से मेरी जान को खतरा हो सकता है |  उन्होंने कहा  राजनीतिक लाभ के लिए मेरी हत्या भी करा सकते हैं  | गुरूवार की रात मुख्यमंत्री निवास पर कई विधायक और मंत्री मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिले  | मध्यप्रदेश में उठे सियासी तूफ़ान से कमलनाथ इस समय संकट में हैं |  कांग्रेस विधायक हरदीप सिंह डंग के इस्तीफे के बाद हालात और बिगड़ गए हैं |  ऐसे में कमलनाथ बीजेपी के विधायकों को अपने पक्ष में कर उनके इस्तीफे करवाने की रणनीति पर काम कर रहे हैं | ऐसे में खबर आई कि बीजेपी विधायक संजय पाठक भी मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे हैं | उसके बाद सीएम हॉउस से निकलते हुए एक संजय पाठक जैसा व्यक्ति कैमरे में कैद हुआ  | सच जो भी सामने आ ही जाएगा  |  फिलहाल तो संजय पाठक को सफाई देना पड़ रही है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 March 2020

 GST department raid

कर चोरी की शिकायत पर हुई  कार्रवाई   ग्वालियर की सबसे बड़ी महिला परिधान के कारोबारी फर्मों पर स्टेट जीएसटी की टीमों ने छापेमारी  की |  आवतराम साड़ी ,आवतराम संस,अनिल ब्रदर्स सहित एक ही परिवार की चारों फर्मों को कार्रवाई के घेरे में लिया गया |  मोर बाजार स्थित आवतराम के आलीशान मॉल में इन फर्मों के अलग अलग प्रतिष्ठान हैं |  ग्वालियर के सबसे बड़े अवतराम ऐंड संस पर स्टेट जीएसटी की टीमों ने छापेमारी  की  | आवतराम साड़ी ,आवतराम संस,अनिल ब्रदर्स सहित एक ही परिवार की चारों फर्मों को कार्रवाई के घेरे में लिया गया   | मोर बाजार स्थित आवतराम के आलीशान मॉल में इन फर्मों के अलग अलग प्रतिष्ठान हैं  | इसमें साड़ी,लहंगा,सूटिंग-शर्टिंग का बड़ा कारोबार है |  प्राथमिक पड़ताल में सामने आया कि इन एक ही परिवार की चारों फर्मों का कारोबार तकरीबन 60 करोड़ सालाना से उपर है  |  60 से ज्यादा स्टेट जीएसटी के अधिकारियों ने फोर्स व गार्डों के साथ प्रतिष्ठानों से लेकर रतन कॉलोनी और बसंत विहार स्थित घरों पर भी घेराबंदी की  | स्टेट जीएसटी के एंटी इवेजन के उपायुक्त यूएस बैस के निर्देशन में उपायुक्त मिक्की अग्रवाल के नेतृत्व में आवतराम एंड संस की चारों अलग अलग फर्मों पर  कार्रवाई   की गई |  चारों फर्मों का टर्न ओवर 60 करोड़ से ज्यादा पता चला है  चूंकि यह शहर की नामी गिरामी फर्म हैं और कारोबार भी बड़ा है तो स्टॉक,बिल,सेल,परचेज सभी का बारीकी से मिलान किया जा रहा है |  इन चार फर्मों में एक फर्म गांधी मार्केट में सूटिंग और शर्टिंग की है |  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 March 2020

 RISHVAT

जमीन के सीमांकन के लिए  ले रहा था रिश्वत   एक घूसखोर राजस्व निरीक्षक को लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया | मामला छतरपुर के बड़ामलहरा का है |  बडामलहरा तहसील परिसर में लोकायुक्त पुलिस सागर की टीम ने  राजस्व निरीक्षक को  5 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है | दरअसल राजस्व निरीक्षक मान सिंह मरकाम |   किसान बारेलाल से जमीन  का  सीमांकन  करने के एवज में  17 हजार की रिश्वस्त मांग रहा था |  जिसकी शिकायत किसान  ने लोकायुक्त पुलिस सागर  से की |   और आज तहसील परिसर में लोकायुक्त पुलिस ने   आर आई मान सिंह मरकाम को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 March 2020

 RISHVAT

जमीन के सीमांकन के लिए  ले रहा था रिश्वत   एक घूसखोर राजस्व निरीक्षक को लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया | मामला छतरपुर के बड़ामलहरा का है |  बडामलहरा तहसील परिसर में लोकायुक्त पुलिस सागर की टीम ने  राजस्व निरीक्षक को  5 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है | दरअसल राजस्व निरीक्षक मान सिंह मरकाम |   किसान बारेलाल से जमीन  का  सीमांकन  करने के एवज में  17 हजार की रिश्वस्त मांग रहा था |  जिसकी शिकायत किसान  ने लोकायुक्त पुलिस सागर  से की |   और आज तहसील परिसर में लोकायुक्त पुलिस ने   आर आई मान सिंह मरकाम को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 March 2020

 RISHVAT

जमीन के सीमांकन के लिए  ले रहा था रिश्वत   एक घूसखोर राजस्व निरीक्षक को लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया | मामला छतरपुर के बड़ामलहरा का है |  बडामलहरा तहसील परिसर में लोकायुक्त पुलिस सागर की टीम ने  राजस्व निरीक्षक को  5 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है | दरअसल राजस्व निरीक्षक मान सिंह मरकाम |   किसान बारेलाल से जमीन  का  सीमांकन  करने के एवज में  17 हजार की रिश्वस्त मांग रहा था |  जिसकी शिकायत किसान  ने लोकायुक्त पुलिस सागर  से की |   और आज तहसील परिसर में लोकायुक्त पुलिस ने   आर आई मान सिंह मरकाम को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 March 2020

sanjay pathak mla

    संजय पाठक का एक वीडियों इस वक्त  सोशल मिडिया पर जम कर वायरल हो रहा हैं | जिसमे वो मिडिया से विनती करते नजर आ रहे हैं | आपको बता दे की पिछले कई दिनों से वो मिडिया ना चाहा कर भी सुर्खिया बटोर रहे हैं | कभी कांग्रेस उन पर आरोप लगाती हैं की संजय पाठक ने ही अपने निजी विमान से सबको हाई जैक किया था | तो दूसरी तरफ मिडिया ने कहा था की वे सीएम हॉउस में रात को मुँह छुपाते हुए जाते दिखाई दिए हैं | इन सब बातो से परेशान होकर संजय पाठक में खुद का एक वीडियों बना कर जारी कर दिया हैं जिसमे वो सारी अटकलों का किया खंडन करते नजर आ रहे हैं | वे साफ़ कहते नजर आ रहे हैं की वे कांग्रेस के किसी नेता से नहीं मिले हैं वे कह रहे हैं की भाजपा में हूँ भाजपा में था भाजपा में रहूँगा   

Patrakar Shafali Gupta

 Shafali Gupta  6 March 2020

 Thief arrested

तीन शातिर चोरों से छह बाइक हुई बरामद   भोपाल की  शाहपुरा पुलिस ने एक नाबालिग समेत 3 शातिर वाहन  चोरों को गिरफ्तार किया है | इनके पास से तीन लाख रूपये कीमत की छह बाइक्स बरामद की गई हैं  |  वाहन चोरी पर अंकुश लगाने के लिए भोपाल पुलिस ने  विशेष अभियान चलाया है | जिस पर  थाना प्रभारी शाहपुरा चंन्द्रकांत पटेल द्वारा टीम गठित कर वाहन चोरों की तलाश प्रारंभ की गई  | उनकी टीम को खबर मिली कि  दो व्यक्ति अलग अलग मोटर सायकल लिये इण्डस चौराहे पर खडे हैं जो उन्हें बेचने के लिये ग्राहक की तलाश कर रहे  हैं  | पुलिस बल ने इण्डस चौराहा पहुंचकर आरोपी रोहित विश्वकर्मा व रामकिशोर लोधी को पकड़ा |   रोहित विश्वकर्मा काले रंग की पल्सर लिये था तथा रामकिशोर लोधी प्लेटिना   लिये खडा था |  दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर  उनके द्वारा एक अन्य नाबालिक बालक के साथ मिलकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से छह बाइक चोरी करना स्वीकार किया  | इनसे तीन लाख कीमत की छह बाइक अब तक जप्त हो चुकी हैं  |  आरोपियों से अन्य चोरियों के बारे में पूछताछ की जा रही है |  इससे पांच दिन पहले भी एक वहान चोर गैंग भोपाल पुलिस ने पकड़ा है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 March 2020

 DIGVIJAY SINGH

पूरी घटना के लिए बीजेपी के पांच नेता हैं  जिम्मेदार कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच बयानों के तीर   कमलनाथ सरकार से नाराज विधयकों की हॉर्स ट्रेडिंग के मामले के बीच पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर इस घटना के लिए बीजेपी के पांच नेताओं शिवराज चौहान  | नरोत्तम मिश्रा  |  संजय पाठक  | विश्वास सारंग   और भूपेन्द्र सिंह  को जिम्मेदार ठहराया है | इधर कांग्रेस के मंत्री उमंग सिंघार ने इस सब घटनाक्रम  के लिए  इशारे इशारे में  दिग्विजय सिंह को कटघरे में खड़ा किया है |  मध्य प्रदेश में उभरे सियासी संकट के बीच कमलनाथ सरकार द्वारा नाराज विधायकों को मनाने की कोशिशें जारी है |  बुधवार को चार विधायक दिल्ली से भोपाल लौट आए, लेकिन तीन विधायक कांग्रेस के संपर्क में नहीं हैं  | फिलहाल सब कुछ ठीक दिख रहा हो लेकिन कांग्रेस सरकार की हालात खस्ता है |   जो तीन विधायक गायब हैं उनके नाम बिसाहू लाल सिंह, हरदीप सिंह डंग और रघुराज सिंह कंसाना है | बताया जा रहा है जानबूझकर ये लोग कांग्रेस नेताओं से संपर्क नहीं कर रहे हैं  | क्योंकि कांग्रेस के दिग्गज भी इनके साथ ऐसा ह व्यवहार करते रहे हैं  |  चार विधायकों के वापस लौटने से कांग्रेस को थोड़ी राहत मिली है, लेकिन ये सियासी संकट अभी टला नहीं है  | उधर कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच एक दूसरे पर आरोपों के तीर भी चल रहे हैं ऐसे में दिग्विजयसिंह ने पांच भाजपा नेताओं के नाम ट्वीट कर विपक्षी विधायकों को खरीदने की कोशिश करने का आरोप लगाया है |  दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा द्वारा विधायकों की खरीद-फरोख्त खुलकर सामने आ गई है  |  लेकिन उनके मंसूबे पूरे नहीं हुए, सभी विधायकों को आभार  | उन्होंने इस घटना के लिए शिवराज सिंह चौहान, नरोत्तम मिश्रा, संजय पाठक, विश्वास सारंग, भूपेंद्र सिंह जिम्मेदार ठहराया है  | इसके साथ ही लिखा है कि मोदी और शाह जी काला धन आपकी पार्टी में ही है, विदेशों में कहां ढूंढते हो |  भाजपा नेता और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ सरकार को कार्रवाई करने का चैलेंज दिया है |  उन्होंने कहा कि हम पर कार्रवाई होगी तो जो गलत कर रहे हैं उन पर भी कार्रवाई होगी  | मिश्रा ने कांग्रेस के आरोपों पर कहा कि कांग्रेस की यह कपोल कल्पना है कि हम सरकार गिराने की साजिश रच रहे हैं   | नरोत्तम मिश्रा से जब भाजपा विधायकों के कांग्रेस के संपर्क में होने पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जब इसी तहर हम कांग्रेस विधायकों के संपर्क में होने की बात हम कहते हैं तो उन्हें डर क्यों लगता है   | मिश्रा ने यह भी कहा कि कमलनाथ सरकार से 15से 20 विधायक नाराज चल रहे हैं, वे हमसे संपर्क में हैं  | मध्य प्रदेश में हुए घटनाक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कमलनाथ सरकार के संकटमोचक यानी हीरो बनकर उभरे लेकिन उनकी भूमिका को लेकर कई सवाल भी खड़े हो गए  | मसलन हार्स ट्रेडिंग में शामिल बिसाहूलाल सिंह व एंदल सिंह कंषाना दिग्विजय के करीबी माने जाते हैं |  ऐसे में चर्चाओं का बाजार भी गर्म है कि इस ड्रामें की स्क्रिप्ट कहीं दिग्विजय ने तो नहीं लिखी थी  | इस अफवाह को कैबिनेट मंत्री उमंग सिंघार के ट्वीट से भी बल मिला है,जिसमें उन्होंने कहा कि ये सब राज्यसभा में जाने की लड़ाई है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 March 2020

 HANGAAMA

जो भी दोषी होगा उस पर होगी सख्त कार्यवाही   भोपाल के बैरागढ़ में नवजात की मौत के बाद सिविल अस्पताल में परिजनों ने हंगामा किया  | दो मार्च को जन्मा नवजात पूरी तरह स्वास्थ्य था | बच्चे की मौत के बाद अस्पताल अधीक्षक ने कहा कमेटी बैठाकर इसकी जांच कराएंगे, जो भी दोषी होगा उसपर सख्त कार्रवाई  की जाएगी  |  बैरागढ़ सिविल अस्पताल में क नवजात बच्चे की मौत का मामला सामने आया |   बच्चे का जन्म 2 मार्च की सुबह हुआ था |  पूरी तरह स्वस्थ्य बच्चे को स्टाफ नर्स ने जैसे ही एंटीबायोटिक्स इंजेक्शन लगाया उसकी हालत बिगड़ने लगी |  देखते ही देखते बच्चे का रंग पीला होने लगा और बच्चे की मौत हो गई  .|  बच्चे की मां प्रियंका राय ने बताया कि छुट्टी की बात करने गए थे  | सिस्टर ने बच्चे को कमजोर बताकर उसकी जांच कराने की बात कही  | इसके बाद उसने एक इंजेक्शन भी लगाया  | लेकिन इंजेक्शन लगने के बाद बच्चे का शरीर  सुन्न हो गया और उसका रंग पीला होने लगा  |  प्रियंका ने अपने पति किशोर राय को इसकी जानकारी दी और फिर बच्चे को डॉक्टर के पास ले गए  |  डॉक्टर ने बच्चे को स्वस्थ बताया  लेकिन  कुछ ही देर बाद बच्चे की मौत हो गई  | बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा मचाया |  हंगामे के बीच स्थानीय भाजपा नेता भी अस्पताल पहुंचे |  नगर निगम पूर्व एमआईसी सदस्य महेश मकवाना एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश इसरानी   ने अधीक्षक से इंजेक्शनल  लगाने वाली सिस्टर और लापरवाही करने वाले डॉक्टर को तत्काल सस्पेंड करने की मांग की |  इसके बाद  अस्पताल प्रबंधन ने इंजेक्शन लगाने वाली स्टाफ नर्स को भी शोकास नोटिस जारी करने और   इस मामले में कमेटी बैठाकर जांच कराने की बात कही  |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 March 2020

 Suspected corona patient

विशेष जांच के लिए नौगांव में भर्ती   कोरोना वायरस से सुरक्षा के मद्देनजर खजुराहो एयरपोर्ट पर इटली के 9 सदस्यीय पर्यटक दल को रोका गया है  |  पर्यटकों को नौगांव के क्षय चिकित्सालय में बनाए गए आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कर चेकअप कराया जा रहा है   यह पर्यटक दल खजुराहो भ्रमण करने के बाद विस्तार फ्लाइट से बनारस की ओर रवाना होने जा रहा था |  दिल्ली के एयरपोर्ट पर इटली के संदिग्ध पर्यटकों के मिलने के बाद देशभर मंर सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है  |  खजुराहो से  इटली के 9 पर्यटकों का दल अपने गाइड के साथ बनारस जाने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचा था |  विस्तार फ्लाइट बनारस के लिए रवाना होने जा रही थी, तभी एयरपोर्ट प्रबंधन ने ऐहतियात के तौर पर इटली के इस 9 सदस्यीय ग्रुप को बनारस जाने से रोक लिया और उन्हें सामान्य चेकअप के बाद जिला चिकित्सालय रवाना किया गया   जिला चिकित्सालय में भी इटली के पर्यटकों की जांच कर उन्हें नौगांव के क्षय चिकित्सालय में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है  | | खजुराहो एयरपोर्ट के अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि इटली के ग्रुप को सामान्य चेकअप के लिए रोका गया है  ... उनमें कोई भी संदिग्ध नहीं है  |  पर्यटकों का ग्रुप लीडर भी चाहता था कि उनका चेकअप किया जाए छतरपुर के नौगांव में आईसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है  | जिला चिकित्सालय में चूंकि ज्यादा भीड़ रहती है |  लिहाजा सुरक्षा की दृष्टि से नौगांव के क्षय अस्पताल में तैयार किए गए वार्ड में पर्यटकों को रखा गया है |  पर्यटन स्थल खजुराहो के एयरपोर्ट पर इटली के पर्यटक दल को रोकने के बाद खजुराहो की मेडिकल टीम ने उनका चेकअप किया और फिर एयरपोर्ट प्रबंधन ने एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल भेजने की व्यवस्था की  |   जिला चिकित्सालय में पर्यटकों का दल जैसे ही विशेष चेकअप के लिए पहुंचा तो यहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई  |  चिकित्सक सहित स्टाफ सुरक्षा की दृष्टि से मास्क लगाए हुए थे जबकि अस्पताल में आए अन्य लोग ऐसे ही खड़े होकर पर्यटकों को देखने के लिए जमा थे |  चिकित्सकों ने भीड़ को दूर रहने की नसीहत दी  |  जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ. आरएस त्रिपाठी आमलोगों से हाथ जोड़कर पर्यटक दल से दूर रहने का निवेदन कर रहे थे |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 March 2020

 Dacoit arrested

कई जिलों में बदमाशों पर आपराधिक मामले दर्ज   टीकमगढ़ में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रखा है |  इसी अभियान के तहत पुलिस ने पेट्रोल पंप पर  लूट की योजना बना रहे पांच बदमाशों को धर दबोचा  |  इनमें तीन कुख्यात पादरी गैंग के सदस्य  है  |  जिनके ऊपर कई जिलों में आपराधिक मामले दर्ज हैं  |  टीकमगढ़ कोतवाली पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी मिली  |  जब कुंडेश्वर रोड  स्थित पेट्रोल पंप पर  लूट की घटना से पहले बदमाशों को धर दबोचा  गया |  पुलिस महानिरीक्षक सागर ज़ोन अनिल शर्मा और  पुलिस उपमहानिरीक्षक छतरपुर रेंज विवेक राज सिंह द्वारा लगातार अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चालाया जा रहा है |  टीकमगढ़ एसपी अनुराग सजानिया की तत्परता के चलते बड़े अपराधियों की धरपकड़ जारी है  |  उसी के तहत  कोतवाली पुलिस को एक बहुत बड़ी कामयाबी मिली  | जब सुनसान पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बना रहे 5 लोगों की गैंग का भंडाफोड़ हो गया | पकड़े गए बदमाशों में तीन कुख्यात पादरी गैंग के सदस्य  है |  जिनके ऊपर कई जिलों में अपराधिक मामले दर्ज हैं  |  इनमें एक उत्तर प्रदेश के ललितपुर का कुख्यात अपराधी  शाकिर  खान भी शामिल है   |  पुलिस ने इनके पास से तमंचे के साथ कई धारदार हथियार बरामद किए हैं  |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 March 2020

 Camera installation

आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने सौंपा ज्ञापन   छिंदवाड़ा में बढ़ रही आपराधिक घटना  और चोरी की वारदातों को रोकने के लिए चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग की जा रही है | इसको लेकर स्थानीय रहवासियों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है |  मुख्यमंत्री कमलनाथ के गृह जिले छिंदवाड़ा में बढ़ रही आपराधिक घटनाओ से स्थानीय रहवासियों में काफी रोष है  | आये दिन असमाजिक तत्वों द्वारा हो रही आपराधिक घटनाओ से स्थानीय लोग परेशान हो चुके हैं | जिसको लेकर  न्यूटन नगर परिषद के चौराहे पर लोगों ने सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है  | गौरतलब है की कुछ दिन पूर्व इसी चौराहे के पार्क में कुछ असमाजिक तत्वों ने हाथी के पुतले को  आग लगा दी थी  |  कई बार मंदिरों में चोरी की घटना भी हुई |  ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने  के लिए लोगो ने तहसीलदार को  ज्ञापन  सौंपा |  और जल्द से जल्द नगरों के चौराहे पर कैमरे लगाने की मांग की   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 March 2020

 HORSE TRADING

कांग्रेस ने कहा बीजेपी सरकार गिरना चाहती है विधायकों की खरीद फरोख्त में लगी है बीजेपी बीजेपी  अंतर कलह का शिकार है कांग्रेस सरकार   सवा साल में  ही कांग्रेस की कमलनाथ सरकार मुश्किल में नजर आ रही  है | कमलनाथ सरकार से नाराज विधायक बीजेपी के संपर्क में  हैं | कोंग्रस का आरोप है कि  बीजेपी विधायकों की खरीद फरोख्त को अंजाम देना चाहती है जिसके लिए विधायकों को 30 से 35 करोड़ तक के ऑफर दिए गए हैं |  दिल्ली से भोपाल तक राजनैतिक घमासान अपने चर्म पर है  | ऐसे में बीजेपी ने कहा कि इस सब से उसका कोई लेना देना नहीं हैं  | कमलनाथ सरकार अंतर विरोध और अंतरकलह का शिकार है |  मध्ययप्रदेश में जोड़तोड़ से चल रही कांग्रेस की कमलनाथ सरकार राज्यसभा चुनाव से पहले मुश्किल में है | कांग्रेस सूत्रों की माने तो कमलनाथ सरकार को कोई खतरा नहीं है लेकिन  हरियाणा के नूंह और कर्नाटक के बेंगलुरू में करीब 8 कांग्रेस विधायकों को रखा गया है  | ये वो विधायक हैं जो कभी भी कोंग्रस की सरकार गिरा सजते हैं  |  एक आशंका तो यह जताई गई है कि कांग्रेस और उससे जुड़े 14 विधायक कमलनाथ सरकार से नाराज हैं  |  और यह कभी भी कांग्रेस को झटका दे सकते हैं   | हालांकि ऊपरीतौर पर कांग्रेस के नेता इन अफवाहों को खारिज कर रहे हैं कि सरकार पर कोई संकट है  | लेकिन इन नेताओं का आरोप है कि बीजेपी हॉर्स ट्रेडिंग में लगी है  |  भाजपा का इस मसले पर साफ़ कहना है ये  कांग्रेस की अंदरुनी लड़ाई है  | यूं तो 2018 में मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद से आशंका जताई जा रही थी कि कमलनाथ सरकार कभी भी जा सकती है, लेकिन बीते दिनों घटनाक्रम में तेजी आई और मध्यप्रदेश कांग्रेस के दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी जैसे बड़े नेताओं को मोर्चे पर  आना पड़ा  | कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने   ट्वीट कर कहा था कि भाजपा ने कांग्रेस, बसपा औ सपा विधायकों को दिल्ली जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है  | बसपा विधायक रामबाई को क्या भाजपा के पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह चार्टर फ्लाइट में भोपाल से दिल्ली ले गए हैं? शिवराजजी कुछ कहेंगे?दिग्विजय सिंह ने यह आरोप भी लगाया कि शिवराज सिंह चौहान और नरोत्तम मिश्रा दोनों में यह तय हुआ है कि एक मुख्यमंत्री और दूसरा उप मुख्यमंत्री बनेगा, इसलिए दोनों मिलकर विधायकों की तोड़-फोड़ में जुटे हुए हैं   इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा  |  बीजेपी उपाध्यक्ष शिवराज सिंह  चौहान ने कहा, मुख्यमंत्री कमलनाथ को ब्लैकमेल करने के इरादे से दिग्विजय सिंह ऐसे आरोप लगा रहे हैं |  यह उनकी आदत रही है  |  उनके कुछ काम नहीं हो रहे होंगे, इसलिए अपना महत्व बताने के लिए वे इस तरह की बातें कर रहे हैं |  शिवराज सिंह चौहान। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस के आरोपों को सिरे से ख़ारिज कर दिया है और कहा है कि कमलनाथ सरकार अंतर्विरोध अंतरकलह की शिकार है  | इससे पहले  3 और 4 मार्च की दरमियानी रात हरियाणा से बड़ी खबर आई  |  आईटीसी ग्रांड मानेसर होटल में कांग्रेस के चार, बसपा के दो और एक अन्य विधायक के साथ होटल मराठा में मिले  |  इसकी  भनक लगते ही मुख्यमंत्री कमलनाथ हरकत में आए और अपने चार मंत्रियों को ताबड़तोड़ दिल्ली भेजा और विधायकों को भाजपा के कब्जे  से मुक्त करवाया  | मंगलवार देर रात मध्य प्रदेश के मंत्री जीतू पटवारी और जयवर्धन सिंह गुरुग्राम के होटल से बसपा विधायक रामबाई को अपने साथ बाहर लाए  |  पटवारी आरोप लगाया कि भाजपा ने उन्हें बंधक बना रखा था  |  यह भी आरोप लग रहे हैं कि मध्य प्रदेश के कुछ अन्य विधायकों को भी भाजपा ने अपने पास बंधक बना रखा है। कांग्रेस या उसको समर्थन दे रहे कुल 8 विधायकों के बागी होने की सूचना है | चार विधायक हरियाणा और चार विधायक बेंगुलरू में  होने की खबर है  | सूत्रों का खाना है कमलनाथ सरकार के कुल 14 विधायक नाराज चल रहे हैं, जिन पर भाजपा की नजर है | .इधर कमलनाथ का कहना है उनकी सरकार को कोई खतरा नहीं है  | उन्होंने विधायकों से कहा कोई पैसा देता है तो ले लो और कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़े रहो |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 March 2020

 Child molestation

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार   आठ साल की नाबालिक बच्ची के साथ एक सरपंच नें दुष्कर्म का प्रयास  किया  | चंदिया पुलिस ने तत्काल आरोपी को  गिरफ्तार किया  |  उमरिया जिला मुख्यालय के चंदिया कोतवाली के अन्तर्गत ग्राम पंचायत मड़वा के सरपंच चुटुदाना  कोल ने गांव की आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास  किया  |  घटने की सूचना पर चंदिया पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 376, 511 एवं पास्को एक्ट के तहत मुकदमा पंजीबद्ध कर  गिरफ्तार कर लिया  है |  एसडीओपी कृष्णा कुमार पांडेय ने बताया की बच्ची की माता पिता ने थाने आकर सूचना दर्ज करवाई की गांव के सरपंच चुटुदाना कोल के द्वारा बच्ची के साथ गलत काम करने का प्रयास किया जा रहा था |  जिनकी सूचना पर आरोपी सरपंच के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर कार्यवाही की  गई है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 March 2020

 KALA KAAROBAR

जुए के अड्डे का  वीडियो हुआ वायरल ठेके पर चल रहा जुए का काला कारोबार   सोशल मीड़िया पर  एक वीडियो वायरल हुुआ है  | इस वीडियो में ग्वालियर कांग्रेस के  नेता पिंकी पंड़ित तितली जुए के अड्डे पर खड़े नजर आ रहे हैं  | इस वीडियो से कांग्रेस में तीखी प्रतिक्रिया हो रही है |  इस वीडियो को पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से लेकर भोपाल तक पहुंचा दिया है |  पिंकी पंड़ित इन दिनों विधायक प्रवीण पाठक के नजदीकी   हैं  |  इससे जाहिर है कि कांग्रेस के लोग भी अनैतिक कामों में लगे हुए हैं  |  यह वीडिओ ग्वालियर का है |  वीडियो में कुछ युवक दांव लगा रहे हैं   और एक युवक पैसा समेटता नजर आ रहा है   |  इसी भीड़ में कांग्रेसी नेता पिंकी पंड़ित खड़े नजर आ रहे हैं  | यह वीडियो   15 से 20 सकेंड का है |  इस वीडियो ने ग्वालियर कांग्रेस में भूचाल ला दिया है  | क्योंकि कांग्रेस के लोग ही एक दूसरे पर अवैध कामों में सलंग्न होने के आरोप लगाते रहे हैं  | इस वीडियो को कोंग्रेसियों ने भोपाल से दिल्ली तक बड़े नेताओं को भेज दिया है | वीडियो में दिख रहे कोंग्रेसी पिंकी पंड़ित का कहना है कि वह मेला घूमने के लिए गए थे |  वहीँ  एक स्थान पर भीड़ लगी हुई थी |  भीड़ देखकर मैं देखने के लिए चला गया कि यहां कौन सा तमाशा हो रहा है | वहां क्या हो रहा था, मुझे नहीं मालूम  | लेकिन वीडियो साफ़ कह रहा है कि ये एक किस्म का जुआ है जहाँ लोग जमकर दांव खेल रहे हैं  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 March 2020

 TIGER SPEAK VIMOCHAN

कार्टूनिस्ट हरिओम की बाघों को समर्पित है किताब   मुख्यमंत्री  कमल नाथ ने प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट हरिओम तिवारी की किताब टाइगर स्पीक का विमोचन किया  ... इस किताब में बाघों के वर्तमान हालातों और मुश्किलों को दर्शाया गया है |  मुख्यमंत्री कमल नाथ ने  अपने निवास पर  विश्व वन्यजीव दिवस के मौके  पर कार्टूनिस्ट  हरिओम तिवारी की बाघों को समर्पित कार्टून कला की किताब "टाइगर स्पीक" का विमोचन किया  | इस अवसर पर   हरिओम ने टाइगर स्टेट विषय पर बनाया कार्टून चित्र मुख्यमंत्री को भेंट किया  | बाघों के जीवन और उनके पर्यावरण को समर्पित कार्टून किताब में संकटग्रस्त बाघ के प्रति मानवीय  संवेदना जगाने के लिए कार्टून कला का रचनात्मक उपयोग करने की पहल की गई है  | बाघ को मानव समाज के भद्र पुरूष के रूप में देखते हुए उसकी वेदना को कार्टून कला के माध्यम से अभिव्यक्त  किया गया है |   कार्टूनों में बाघ हंसाता भी है और गंभीर बातें भी करता है |  मुख्यमंत्री नाथ ने कार्टूनिस्ट हरिओम के टाइगर के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के प्रयास की सराहना की  | इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार  सोमदत्त शास्त्री, मंजूल प्रकाशन के संपादक  कपिल सिंह और डॉ. राखी तिवारी उपस्थित थी  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 March 2020

HIGH MAST LIGHT

पार्षद निधि और रेलवे के सहयोग से लगी लाईटें   संत हिरदाराम नगर रेल्वे स्टेशन लम्बे इन्तजार के बाद  |  जगमगाती लाईटों से रौशन हो गया हैं  | लाईट व्यवस्था पूर्व पार्षद की पार्षद निधि और रेलवे मंडल के सहयोग से की जा सकी हैं  | जगमगाते स्टेशन को देख कर आने - जाने वाले यात्री काफी खुश नजर आये  |  पूर्व पार्षद भारती खटवानी की पार्षद निधि और  भोपाल रेल मंडल के सहयोग से स्टेशन पर  हाई मास्ट लाइटों का  | मुख्य अतिथि विधायक हुज़ूर रामेश्वर शर्मा ने बटन चालू किया  |   इस दौरान विधायक रामेश्वर शर्मा ने संत नगर के कांग्रेस नेता पर तीखा हमला किया  | विधायक शर्मा ने कहा की अंधकार से भरे गरीब बेसहारा, पिछडो के जीवन को प्रकाशवान बनाने के लिए संत शिरोमणि हिरदाराम जी साहिब ने अपना जीवन समर्पित किया  | संत जी के आशीर्वाद से और उनके आदर्शो से संत नगर रोशन है  |  परंतु कांग्रेस के कतिपय नेता संत नगर को रोशनी पर ग्रहण लगाने का काम कर रहे हैं   संत नगर रेल्वे स्टेशन पर लाइट लगने से देर रात आने जाने वाली माताओ बहनो बेटियो व्यापारियों के साथ होने वाली छेड़छाड़ लूटपाट की घटनाओ पर अंकुश लगेगा |  विधायक शर्मा ने कहा कि समाज में नेता का काम सामाजिक उत्थान का होता है न कि दलाली अथवा समाज की जेब काटना  |  कांग्रेस ने 1 साल से संत नगर गांधीनगर के 1 हज़ार गरीब परिवारों के पट्टों का वितरण रुकवाया  | संत हिरदाराम नगर रेल्वे स्टेशन पर हाई मास्ट लाइट का शुभारंभ करने पहुँचे विधायक रामेश्वर शर्मा कांग्रेस सरकार पर काफी आक्रामक नज़र आये  |  विधायक शर्मा ने कहा कि चुनाव के बाद बीआरटीएस हटवाने और फ्लाईओवर बनवाने वाले कांग्रेसी नेता खेल मैदान में अड़ंगे लगा रहे थे | विधायक रामेश्वर शर्मा ने नगर निगम आयुक्त को 1 माह का समय देते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं के दवाब में संत हिरदाराम नगर की जो जो लाइट बंद की गयी है  | अथवा दवाब में लाइट नही लगायी जा रही उन्हें चालू करा दिया जाए नही तो 1 माह बंद लाइट के अंधेरे से मशाल जुलूस निकाला जाएगा |  संत नगर रेल्वे स्टेशन पर हाई मास्ट लाइट का शुभारंभ करने पहुँचे विधायक शर्मा का बड़ी संख्या में उपस्थित माताओ बहनो ने उपस्थित व्यापारी जनो ने हाई मास्ट लाइट के लिए विधायक शर्मा का स्वागत किया  | विधायक इस अवसर पर राष्ट्रीय रेल उपभोक्ता सदस्य नितेश लाल, मंडल अध्यक्ष चंदू भैया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राम बंसल,  योगेश वासवानी,पूर्व ज़ोन अध्यक्ष दीपा वासवानी, पूर्व पार्षद भारती खटवानी, शीला शामनानी, किशन अच्छानी, राजेश हिंगोरानी,  सहित अन्य उपस्थित रहे ।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 March 2020

 CHORI

बच्चा गैंग द्वारा चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद   छतरपुर के  एक मैरिज गार्डन से पैसों से भरा बैग चोरी हो गया  |  बैग चोरी होने की ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई |  सीसीटीवी कैमरे में बैग चोरी की घटना की जब जांच की गई तो  पता चला की  | ये चोरी बच्चों के गैंग ने की है  |  छतरपुर के शहनाई मैरिज गार्डन से  पैसो से भरा  बैग चोरी होने की घटना सामने आई है | घटना 28 फरवरी की देर रात की है  | जहां करीब पांच लाख रुपये से भरा बैग चोरी हो गया  | यह  घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई |  घटना के बाद पीड़ित परिवार ने शादी फंक्शन ख़त्म होते ही इसकी शिकायत सिटी कोतवाली  में की  | और  आरोपी को गिरफ्तार कर पैसे वापस  दिलाने की मांग की |  पुलिस  ने सीसीटीवी फुटेज की जाँच की तो पाया की   बच्चा गैंग द्वारा चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया गया है  | गौरतलब है की पहले भी इसी तरह की चोरी घटना मैरिज गार्डनों  में हो चुकी है | जिसमे बच्चो के द्वारा चोरी की घटना को  सीसीटीवी  में साफ़ देखा गया है  |  अब पुलिस का कहना है कि चोरी की घटना को अंजाम देने बाले बच्चो की जल्द पहचान करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया जायेगा  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 March 2020

 AJAY SINGH

कांग्रेस राज में हमारी ही नही हो रही सुनवाई   मध्यप्रदेश में कमलनाथ की सरकार  से आम जनता के साथ कांग्रेस नेता भी परेशान हैं |  ज्योतिरादित्य  सिंधिया के बाद अब पूर्व नेता प्रतिपक्ष  अजय सिंह का दर्द भी जुबान पर आ गया उन्होंने कहा  कमलनाथ सरकार में  हमारी  बात ही नहीं सुनी जाती |  कांग्रेस के बड़े नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री कमलनाथ के बीच की कड़वाहट सार्वजनिक हो चुकी है |  ऐसे में कांग्रेस के एक और कद्दावर नेता   अजय सिंह ने भी कमलनाथ सरकार के खिलाफ बागी रुख अख्तियार कर लिया है |  अजय सिंह मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं. |  उनका कहना है कि वह अपने क्षेत्र सीधी में विकास कार्य कराना चाहते हैं, लेकिन कमलनाथ सरकार में उनकी आवाज अनसुनी की जा रही है. |   अजय सिंह सीधी पहुंचे  | यहां उन्होंने कहा, 'मैं सीधी में विकास कार्य कराना चाहता था. | युवाओं को रोजगार देना चाहता था |   यहां की सिंचाई व्यवस्था में सुधार करना चाहता था. |  लेकिन मेरी आवाज अब नहीं सुनी जा रही है. |  अजय सिंह कमलनाथ सरकार में खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं  | युवा संवाद कार्यक्रम में वे भावुक  हो गए और उनका दर्द उनकी जुबान पर आ गया    और उन्हें कहना पड़ा  हमारी ही सुनवाई नही हो रही, सरकार होने के बाद भी सब कुछ ठीक नही चल रहा |  इससे जाहिर है कांग्रेस के भीतर कुछ भी ठीक नहीं चाल रहा है और कांग्रेस गुटबाजी के भंवर में फंसी हुई है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 March 2020

 Cow protection memorandum

कमलनाथ को गौ रक्षा का वचन दिलाया याद   बजरंगदल और विश्वहिन्दू परिषद ने गौ रक्षा को लेकर तहसीलदार को मुख्यमंत्री कमलनाथ के नाम ज्ञापन सौपा |  चुनाव के समय कांग्रेस ने जो गौ रक्षा को लेकर वचन दिया था वो याद दिलाया  | साथ ही गौ शाला बनवाने की मांग की  |   छिन्दवाड़ा  के परासिया में बजरंगदल और विश्व हिंदू परिषद ने मुख्यमंत्री कमलनाथ के नाम  तहसीलदार को ज्ञापन |  देकर मांग की हैं बजरंगदल ने  गौ माता की रक्षा और गौ शाला की जमीनों पर अवैध कब्जे को लेकर मुख्यमंत्री से कार्यवाई की बात कही हैं |   लोगों का कहना है की मुख्यमंत्री कमलनाथ ने चुनाव से पहले  वचन दिया था की  |  गौ माता की रक्षा  की जाएगी  | और हर पंचायत में  गौ शाला खुलवाई जाएगा |  लेकिन लगता है की सरकार अपने वचन भूल गई है  |  इसलिए ज्ञापन के माध्यम से हम वचन याद दिलाना चाहते हैं  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 March 2020

 BJP DHARNA

स्मार्ट सिटी में आम जन को परेशान ना करे सरकार     पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने स्मार्ट सिटी में रहवासियों और दुकानदारों की दुकानों को विस्थापित करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया | उमाशंकर गुप्ता ने कमलनाथ सरकार पर आरोप लगाया की भाजपा की सारी जनकल्याणकारी  योजनाएं इस सरकार ने बंद कर दी है |  स्मार्ट सिटी में सही विस्थापन की समस्या को लेकर पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने  | भोपाल के जवाहर चौक में स्मार्ट सिटी के विरोध में धरना प्रदर्शन किया |  गुप्ता ने कमलनाथ सरकार को आड़े हाथों लिया  |  और कहा की  |  भाजपा ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट लांच किया है  | लेकिन स्मार्ट सिटी के नाम पर सरकार द्वारा रहवासियों को परेशान किया जा रहा है | गुप्ता ने दुकानदारों  और रहवासियों को ठीक तरीके से  विस्थापित करने की मांग की | उनका कहना है की विस्थापित करने के बाद स्मार्ट सिटी का कार्य किया जाना चाहिए  | उमाशंकर गुप्ता ने कमलनाथ सरकार पर भाजपा की सारी जनकल्याणकारी योजनएं बंद करने का आरोप लगाया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 March 2020

 SADAK NIRMAN

घटिया सामग्री का किया जा रहा इस्तेमाल अधिकारियों और ठेकेदार की है मिलीभगत   मैहर में मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है  |  ग्रामीणों का आरोप है की सड़क और पुल निर्माण में उपयोग होने वाली सीमेंट गिट्टी की गुणवत्ता सही नहीं है |  जिससे पहली ही बारिश में चार माह पहले बनी सड़क और पुल धस गया  | जब इसकी जानकारी जिम्मेदार अधिकारीयों को दी गई तो  | उन्होंने बिना जांच किये इसे सही बता दिया  |  मैहर  में अमदरा से सगमनिया तक  सकड़ निर्माण का कार्य किया  जा  रहा है  |  जो आस पास के कई गांवों को जोड़ेगा  |  लेकिन इस सड़क निर्माण में  एजेंसी  द्वारा जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा  है  | सड़क और पुल निर्माण को लेकर   ग्रामीणों ने भ्रष्टाचार के कई आरोप लगाए  हैं |  ग्रामीणों ने  बताया की  | कई  जगह तो हालात यह हैं  की  | चार माह पहले बना  पुल पहली बारिश भी नहीं झेल  सका  | जिसके बाद उसको  फिर से लीपा पोती कर बनाया गया  |  ग्रामीणों ने बताया की सड़क निर्माण में उपयोग  वाली सामग्री की गुणवत्ता सही नहीं है  |  मध्यप्रदेश के मुख्य मार्ग से मैहर के ग्रामीण इलाकों को जोड़ने वाली यह रोड  | तकरीबन 40 किलोमीटर लम्बी है  | जिस पर हर 100 से 200 मीटर पर छोटे छोटे सैकड़ो पुल का भी निर्माण किया जा रहा है |  बताया जा रहा है की इन सब के  निर्माण कार्य का ठेका शिव शक्ति कंस्ट्रक्शन को दिया गया है  ...  जब इस घटिया निर्माण की जानकारी साइट  इंजीनियर एम के त्रिपाठी और  pwd   को दी गई तो  , बिना निरीक्षण किये अधिकारीयों ने निर्माण कार्य को सही बता दिया   | ग्रामीणों का आरोप है की जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के कारण  , न तो भ्रष्टाचार रुक रहा है  | और न ही घटिया निर्माण कर शासकीय राशि को डकारने वाले  | भ्रष्ट ठेकेदारों पर लगाम लग रही है  | अगर समय रहते इन सड़कों और पुल निर्माण की जांच नहीं की गई तो | बाद में बड़ी घटना हो सकती है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 March 2020

 PRADEEP JAISWAL

बाबा किसी के इशारे पर खदानों पर पहुँच जाते हैं   मध्यप्रदेश के खनिज मंत्री प्रदीप जायसवाल और नदी न्यास के अध्यक्ष कम्प्यूटर बाबा में जमकर ठनी हुई है  |  खनिज मंत्री जायसवाल ने कंप्यूटर बाबा के ज्ञान पर सवाल खड़े किये और कहा कम्प्यूटर बाबा किसी के भी इशारे पर खदानों पर पहुँच जाते हैं |  उन्हें पता ही नहीं होता कि वो स्वीकृत खदान पर हैं |  नदी न्यास के अध्यक्ष कम्प्यूटर बाबा   और मध्यप्रदेश के खनिज मंत्री प्रदीप जायसवाल के बीच जमकर बयानबाजी चल रही हैं  |  अब खनिज मंत्री ने कंप्यूटर बाबा के ज्ञान पर सवाल खड़े करते हुए कहा  | कम्प्यूटर बाबा कोई कोई वैज्ञानिक तो नहीं है | ना ही उन्हें तकनीकी ज्ञान है  | ऐसा लगता है जैसे वह किसी के इशारे पर खदानों पर पहुँच जाते हैं  | सभी खदानें अवैध नहीं हैं वह स्वीकृत खदान पर जाकर भी कार्यवाही की बात करते हैं  | उन्हें कुछ पता ही नहीं होता  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 March 2020

 DHOKHADHADI

शादी का नाटक रच कर ठगे थे कीमती गहने   फ़िल्मी कहानी के बंटी बबली जैसे ठग |  क्राइम ब्रांच भोपाल के हत्थे चढ़ गए हैं  |  जो रियाल लाईफ में लोगो को नकली शादी के झांसे में फंसा कर  | गहने और नकदी पर हाँथ साफ़ कर फरार हो जाते थे |  इन पर ठगी की शिकायत भोपाल , राजस्थान , जबलपुर में दर्ज थी  |  ये ठग अख़बार में शादी का विज्ञापन देखकर ठगी का जाल बिछाते थे  |  अख़बार में शादी का विज्ञापन देखते ही  |  इन बंटी बबली का नया प्लान शुरू हो जाता था  |  ये बंटी बबली शिकार फ़साने से पहले ध्यान रखते थे की शिकारी अकेला हो  | और उसके अकेलेपन का फायदा उठाकर ये अपने काम को अंजाम देते थे  | पहले नकली शादी करते थे फिर गहने ठगते थे और फिर गंभीर बहाना बनाकर फरार हो जाते थे  |  लेकिन अब इनके इस नाटक से क्राइम ब्रांच भोपाल की टीम ने पर्दा उठा दिया हैं  | शादी का नाटक कर कीमती गहनें ठगने वाली दुल्हन और  उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया हैं  | और मामले की गंभीरता के देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक  आदर्श कटियार और डीआईजी भोपाल इरशाद वली ने धोखाधड़ी करने वाले अपराधियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं |  अब आपको बताते है की कैसे खुलासा हुआ इन रियाल लाइफ के बंटी बबली का  |  दरअसल भोपाल के कोलार में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की मृत्यु के बाद अकेलेपन को दूर करने के लिए फिर घर बसने का सोचा और शादी का विज्ञापन अखबार में छपवा दिया  | विज्ञापन अख़बार में छपने के एक-दो दिन में ही  | फरियादी व्यक्ति के पास शंकर दुबे नाम के आदमी का फोन आया  | उसने कहा मैं पन्ना जिले के भीतरवार गांव से बोल रहा हूं  |  मैनें पेपर में आपका विज्ञापन देखा था  |   मेरे घर के पास ही एक गरीब महिला हैं उसकी  उम्र करीब 40 साल है, जो अविवाहित है  | उसने यह भी कहा की उसको बचपन में गाय ने पेट में सींग मार दिया था  |  इस कारण वह माँ नहीं बन सकती  | इसलिए उसने शादी नहीं की थी |  फरियादी व्यक्ति शंकर दुबे की बातों में आ गया और शादी के लिए हाँ कर दी  | . हाँ सुनते ही ठग शंकर और नकली दुल्हन रानी मिश्रा उर्फ़ सुनीता शुक्ला फरियादी के घर आ गए और घर पर ही तुरंत शादी कर ली  |  शादी करने के बाद फरियादी ने अपनी नवविवाहिता को पूर्व पत्नी के सरे गहने पहनने को दे दिए  | गहने मिलते ही ठगों ने वह से निकलने का नया प्लान बनाया और फरियादी को  |  शंकर ने रानी की माँ की तबियत बहुत खराब होने का कहानी बतायी  | और फिर रानी को उसकी माँ के घर ले जाने का कहा कर रानी को गहने और नकदी  लगभग 7,500 के साथ लेकर फरार हो गया   | जब इतने से मन नहीं भरा तो  | उसके अगले दिन रानी की माँ की मृत्यु होने का बहाना करके अंतिम संस्कार और तेरहवीं के लिए 40,000/- की मांग कर डाली  |  मगर फरियादी को झटका तब लगा जब उनके पास कोटा राजस्थान से एक फोन आया |  और उस व्यक्ति ने बताया कि मेरे को शंकर दुबे के मोबाइल की सीडीआर जो राजस्थान की  पुलिस द्वारा निकाली गयी है  | उससे आपका नंबर मिला है  | उसने  जब फरियादी ने बात की तो पता चला की उससे पहले  |  राजस्थान में भी  रानी मिश्रा की ऐसे ही शादी हो चुकी है |  शादी का दवा करने वाले व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर रानी के साथ अपना फोटो भेजा  |  जिसे फरियादी ने देखकर पहचान  कि यह  वही रानी है  |  जिसने उसके साथ शादी की है |   तब फरियादी को शक हुआ और ठगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई  |  इस बंटी बबली यानि   | शंकर दुबे उर्फ रामफल शुक्ला उम्र- 71 वर्ष और  रानी मिश्रा उर्फ सुनीता शुक्ला  उम्र- 42 वर्ष निवासी जिला सतना ने भोपाल के अलावा कोटा राजस्थान, जबलपुर में रहने वाले अन्य व्यक्तियों के साथ भी शादी का नाटक करके ठगी की है  |   इस संबंध में आरोपीयो के खिलाफ अप0क्र0 51/20, धारा 420 का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 March 2020

 PRINCIPAL DRUNK

शराब नीति का असर दिख रहा शिक्षा पर शिक्षा पर शराब नीति पड़ रही है भारी     कमलनाथ सरकार की शराब नीति का असर अब स्कूलों में भी दिखने लगा है  | ऐसा लग रहा है मानो प्रदेश में शराब नीति  शिक्षा पर ज्यादा भारी पड़ रही है   मध्यप्रदेश की शिक्षा व्यवस्था किस स्तर तक पहुँच गई है  | इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं की  | स्कूल का प्रभारी प्रिंसिपल शराब पी कर नशे में  स्कूल आता है | नशे में धुत यह प्रिंसिपल कभी अपने कदम तो | कभी अपने कपड़े संभालता नजर आता है   यह मामला सिवनी के माध्यमिक शाला का है | मध्यप्रदेश में शिक्षा के बुरे हालात हैं | लेकिन अब कमलनाथ सरकार की शराब नीति का असर  शिक्षकों  पर  भी देखने को मिल रहा है  |  सिवनी के आदिवासी बहुल क्षेत्र विकासखंड घंसौर की माध्यमिक शाला  ईश्वरपुर में | उस समय अफरा तफरी मच गई  | जब  उच्च माध्यमिक शाला में पदस्थ सहायक प्राचार्य भागचंद विश्वकर्मा | एक वैवाहिक कार्यक्रम से सीधे स्कूल आ गए  | प्रभारी प्राचार्य नशे में धुत कभी अपने कपड़ों को संभालते नजर आए    तो कभी अपने कदमों को | सिर पर  गमछा बांधे ये सहायक प्राचार्य बच्चों को क्या शिक्षा देंगे  | ये तो वो ही बता पाएंगे  |  खैर आइये हम  आपको सुनाते है नशे में धुत प्राचार्य की बात  |  जो की इतने नशे में हैं की |  सही ढंग से बोल भी नहीं पा रहे  |  ग्रामीणों का कहना है की  | प्रभारी प्राचार्य महोदय के शराब पीकर स्कूल आने की जानकारी 100 डायल  में भी दी गई  |  लेकिन वहां से कोई नहीं आया    हालाँकि ग्रामीणों ने बताया की ऐसा पहले कभी नहीं हुआ  | लेकिन जब शिक्षा के मंदिर में खुद शिक्षक शराब पी कर आएंगे तो  | बच्चे क्या सीखेंगे इसका अंदाजा आप लगा सकते हैं  | जैसे ही इस बात की जानकारी पलकों को लगी तत्काल पालकों ने गंभीरता का परिचय देते हुए   | वरिष्ठ अधिकारियों की इसकी सूचना दी  |  जिसके बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने पंचनामा बनाकर वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर दिया  | जनपद पंचायत घंसौर मैं पदस्थ सीईओ ने घटना को लेकर कार्रवाई की बात कही |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 March 2020

 PRINCIPAL DRUNK

शराब नीति का असर दिख रहा शिक्षा पर शिक्षा पर शराब नीति पड़ रही है भारी     कमलनाथ सरकार की शराब नीति का असर अब स्कूलों में भी दिखने लगा है  | ऐसा लग रहा है मानो प्रदेश में शराब नीति  शिक्षा पर ज्यादा भारी पड़ रही है   मध्यप्रदेश की शिक्षा व्यवस्था किस स्तर तक पहुँच गई है  | इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं की  | स्कूल का प्रभारी प्रिंसिपल शराब पी कर नशे में  स्कूल आता है | नशे में धुत यह प्रिंसिपल कभी अपने कदम तो | कभी अपने कपड़े संभालता नजर आता है   यह मामला सिवनी के माध्यमिक शाला का है | मध्यप्रदेश में शिक्षा के बुरे हालात हैं | लेकिन अब कमलनाथ सरकार की शराब नीति का असर  शिक्षकों  पर  भी देखने को मिल रहा है  |  सिवनी के आदिवासी बहुल क्षेत्र विकासखंड घंसौर की माध्यमिक शाला  ईश्वरपुर में | उस समय अफरा तफरी मच गई  | जब  उच्च माध्यमिक शाला में पदस्थ सहायक प्राचार्य भागचंद विश्वकर्मा | एक वैवाहिक कार्यक्रम से सीधे स्कूल आ गए  | प्रभारी प्राचार्य नशे में धुत कभी अपने कपड़ों को संभालते नजर आए    तो कभी अपने कदमों को | सिर पर  गमछा बांधे ये सहायक प्राचार्य बच्चों को क्या शिक्षा देंगे  | ये तो वो ही बता पाएंगे  |  खैर आइये हम  आपको सुनाते है नशे में धुत प्राचार्य की बात  |  जो की इतने नशे में हैं की |  सही ढंग से बोल भी नहीं पा रहे  |  ग्रामीणों का कहना है की  | प्रभारी प्राचार्य महोदय के शराब पीकर स्कूल आने की जानकारी 100 डायल  में भी दी गई  |  लेकिन वहां से कोई नहीं आया    हालाँकि ग्रामीणों ने बताया की ऐसा पहले कभी नहीं हुआ  | लेकिन जब शिक्षा के मंदिर में खुद शिक्षक शराब पी कर आएंगे तो  | बच्चे क्या सीखेंगे इसका अंदाजा आप लगा सकते हैं  | जैसे ही इस बात की जानकारी पलकों को लगी तत्काल पालकों ने गंभीरता का परिचय देते हुए   | वरिष्ठ अधिकारियों की इसकी सूचना दी  |  जिसके बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने पंचनामा बनाकर वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर दिया  | जनपद पंचायत घंसौर मैं पदस्थ सीईओ ने घटना को लेकर कार्रवाई की बात कही |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 March 2020

 PRINCIPAL DRUNK

शराब नीति का असर दिख रहा शिक्षा पर शिक्षा पर शराब नीति पड़ रही है भारी     कमलनाथ सरकार की शराब नीति का असर अब स्कूलों में भी दिखने लगा है  | ऐसा लग रहा है मानो प्रदेश में शराब नीति  शिक्षा पर ज्यादा भारी पड़ रही है   मध्यप्रदेश की शिक्षा व्यवस्था किस स्तर तक पहुँच गई है  | इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं की  | स्कूल का प्रभारी प्रिंसिपल शराब पी कर नशे में  स्कूल आता है | नशे में धुत यह प्रिंसिपल कभी अपने कदम तो | कभी अपने कपड़े संभालता नजर आता है   यह मामला सिवनी के माध्यमिक शाला का है | मध्यप्रदेश में शिक्षा के बुरे हालात हैं | लेकिन अब कमलनाथ सरकार की शराब नीति का असर  शिक्षकों  पर  भी देखने को मिल रहा है  |  सिवनी के आदिवासी बहुल क्षेत्र विकासखंड घंसौर की माध्यमिक शाला  ईश्वरपुर में | उस समय अफरा तफरी मच गई  | जब  उच्च माध्यमिक शाला में पदस्थ सहायक प्राचार्य भागचंद विश्वकर्मा | एक वैवाहिक कार्यक्रम से सीधे स्कूल आ गए  | प्रभारी प्राचार्य नशे में धुत कभी अपने कपड़ों को संभालते नजर आए    तो कभी अपने कदमों को | सिर पर  गमछा बांधे ये सहायक प्राचार्य बच्चों को क्या शिक्षा देंगे  | ये तो वो ही बता पाएंगे  |  खैर आइये हम  आपको सुनाते है नशे में धुत प्राचार्य की बात  |  जो की इतने नशे में हैं की |  सही ढंग से बोल भी नहीं पा रहे  |  ग्रामीणों का कहना है की  | प्रभारी प्राचार्य महोदय के शराब पीकर स्कूल आने की जानकारी 100 डायल  में भी दी गई  |  लेकिन वहां से कोई नहीं आया    हालाँकि ग्रामीणों ने बताया की ऐसा पहले कभी नहीं हुआ  | लेकिन जब शिक्षा के मंदिर में खुद शिक्षक शराब पी कर आएंगे तो  | बच्चे क्या सीखेंगे इसका अंदाजा आप लगा सकते हैं  | जैसे ही इस बात की जानकारी पलकों को लगी तत्काल पालकों ने गंभीरता का परिचय देते हुए   | वरिष्ठ अधिकारियों की इसकी सूचना दी  |  जिसके बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने पंचनामा बनाकर वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर दिया  | जनपद पंचायत घंसौर मैं पदस्थ सीईओ ने घटना को लेकर कार्रवाई की बात कही |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 March 2020

 HATYARA

फावड़े से की थी पिता की हत्या    एक कलयुगी बेटे को अपने पिता का टोकना इतना बुरा लगा  |  की उसने अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया   | हत्यारे बेटे ने आँगन में रखे फावड़े से पिता के सिर पर कई वार किये  | और फरार हो गया  |  पुलिस ने क़त्ल की गुत्थी सुलझा ली हैं |  और हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया हैं  |  टीकमगढ़ से सटे ग्राम पठा में उस समय दहशत फैल गई  |  जब पट्ठा ग्राम के पूर्व संघ सरपंच जय प्रकाश राय की हत्या की खबर पुरे गांव में फ़ैली  |  पूरा  गांव सकते में था की हत्या किसने की होगी  |  पुलिस ने मामले की जाँच की  |  तो सामने आया की हत्यारा कोई और नहीं बल्कि जय प्रकाश राय का कलयुगी बेटा राजेश रॉय हैं |  हत्यारा नशे का आदि हैं और कोई काम नहीं करता हैं |  इन्ही बातो के लेकर पिता पुत्र का विवाद हुआ जो | बेटे को इतना न गवारा गुजरा की हत्यारे बेटे राजेश ने आंगन में रखे फावड़े से अपने पिता पर कई वार कर दिए  | और जब माँ ने फावड़ा छीन कर बिच बचाव किया तो | पास में ही रखे दूसरे औजार से पिता की छाती पर कई बार किये जिससे पिता की मौके पर ही मौत हो गई  | और हत्यारा बेटा फरार हो गया  | इस पूरी घटना की प्रत्यक्षदर्शी मृतक की पत्नी और हत्यारे की माँ बसंती देवी हैं जिसने पुलिस को पूरी जानकारी दी  | और पुलिस हत्यारे तक पहुँच पाई  |  पुलिस ने हत्यारे को पट्ठा ग्राम से गिरफ्तार कर लिया हैं |  आरोपी राजेश उर्फ दीपू मानसिक रूप से कमजोर है और घटना को अंजाम देकर घर के पास स्थित एक हायर सेकेंडरी स्कूल में छुप गया था |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 February 2020

मध्यप्रदेश की खबरें

 NAROTTAM MISHRA

कंप्यूटर बाबा  मंत्री कह चुके है नहीं रुका है अवैध उत्खनन शराब नीति शुद्ध के लिए युद्ध वसूली के लिए चलाया गया है   अखबार में छपे सरकरी अवैध उत्खन रुकने के विज्ञापन को लेकर पूर्व जनसम्पर्क मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ  सरकार पर तंज कस्ते हुए कहा की  | अगर रेत के अवैध उत्खनन पर रोक लगी है तो कंप्यूटर बाबा कैसे जा जाकर अवैध उत्खनन पकड़ रहें हैं  | आपके मंत्री अवैध उत्खनन ना रोक पाने के लिए माफी मांग रहे हैं  |  शुद्ध के लिए युद्ध और नई शराब नीति वसूली का अभियान बना हुआ है  .| नरोत्तम ने कहा की सरकार की कथनी और करनी में अंतर दिए विज्ञापन  के माध्यम से दिखाई दे रहा है  |  भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक नरोत्तम मिश्रा ने अखबार में छपे सरकार के विज्ञापन को लेकर  | कमलनाथ पर  तंज कसा  और कहा की |  सरकार का विज्ञापन सरकार को  ही आईना दिखा रहा  | अगर रेत के अवैध उत्खनन पर रोक लगी है तो कंप्यूटर बाबा कैसे जा जाकर अवैध उत्खनन पकड़ रहे  | आपके कैबिनेट  मंत्री ने भी  माफी मांगी कि हम रेत का अवैध उत्खनन नहीं रोक पाए  |  ड्रग माफिया मुक्त करने की बात आप कर रहे है |  जबकि शराब से ही 4000 करोड रुपए अतिरिक्त वसूलने के लिए  | आपने नई आबकारी नीति बनाई है |  आप का दावा है कि महिलाएं सुरक्षित हैं जबकि मंत्री ही कह रहे हैं कि बाहर  निकलने में डर लगता है  |  महिलाएं असुरक्षित हैं  | नरोत्तम ने कमलनाथ सरकार की नीतियों को लेकर निशाना साधा और कहा की  | शुद्ध के लिये युद्ध अभियान पूरे प्रदेश में वसूली का अभियान बन गया है  | भोपाल का बड़ा व्यावसायी तो अपना व्यवसाय बंद करके ही भाग गया | इस  विज्ञापन में सरकार की  कथनी और करनी में साफ अंतर दिखाई दे रहा है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 HATYA

चोरी के इरादे से घर में घुसे आरोपी ने की थी हत्या   छतरपुर पुलिस ने अंधे हत्या कांड का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया  है | पुलिस ने बताया की  चोरी करने के इरादे से घर में घुसे आरोपी ने महिला को बेहोश कर उसके साथ ज्यादती की  | और फिर धारदार हथियार से महिला की हत्या  कर दी  | पुलिस को आरोपी के पास से नगदी और जेवरात भी मिले है  | छतरपुर में दिलदहला देने वाली अंधी हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया  | बताया जा रहा है की  बीते दिनों  बिजावर क्षेत्र के शाहगढ़ में आरोपी बंटी लोधी चोरी करने के इरादे से  |  जैन परिवार के घर मे घुसा था  | जिसको घर मे अकेली मौजूद 50 वर्षीय  महिला ने देख लिया  | और आरोपी  युवक को रोकने की कोशिश की  | युवक ने  कपड़े से महिला का मुंह  दबाया  | जिसके कारण वह बेहोश हो गई  |  जिसके बाद आरोपी ने  दुष्कर्म करते हुए धारदार हथियार से महिला के  गले  पर  हमला कर दिया  |  जिसके कारण महिला की मौत हो गई  | और आरोपी युवक  मौके से फरार हो गया  |  पुलिस ने आरोपी युवक बंटी लोधी को गिरफ्तार कर लिया | पुलिस ने  आरोपी के  पास से 57 हजार रुपये नगद एवं चांदी के जेवरात जप्त किये  हैं  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Fire protection program

आग बुझाने और सुरक्षा को लेकर दी गई जानकारी   भोपाल के  संत हिरदाराम नगर में  यूएसए से आए फायर फाइटर और  नगर निगम भोपाल के फायर फाइटरों  ने संयुक्त अभ्यास किया  | इस सयुंक्त अभ्यास में फायर फाइटरों ने आग की रोकथाम को लेकर विचार विमर्श किया  |  और  बताया की कैसे समय रहते आग पर काबू पाया जा सकता है  |  भोपाल स्थित फायर स्टेशन पर भोपाल नगर निगम  फायर फाइटरों ने यूएसए से आए फायर फाइटरों के साथ  | आग  पर काबू पाने के लिए संयुक्त रूप  से अभ्यास किया  | अग्नि सुरक्षा और रोकथाम पर आयोजित  कार्यक्रम में  नगर निगम ग्वालियर के साजिद खान , सेवा सदन के ट्रस्टी लोकूमल जनयानी  सहित कई  गणमान्य नागरिक एवं   | बड़ी संख्या में भोपाल फायर कर्मी मौजूद रहे  | यूएसए से आई फायर फाइटर टीम ने   अग्नि सुरक्षा और रोकथाम पर  विचार विमर्श किया  |  जिसके बाद अग्नि सुरक्षा को लेकर डेमो भी दिया गया  | कार्यक्रम में बताया गया की  अगर  गैस लीक होती  है  या कहीं आग लग जाती है तो | किस तरह बचाव करना चाहिए  |  कार्यक्रम को  सेवासदन नेत्र चिकित्सालय की सहायता से  नगर निगम भोपाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Shabby building

उद्योगपति मुख्यमंत्री को नहीं परवाह   मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ की पहचान उद्योगपति के रूप में तो थी |  मगर उन्हें चिंता थी मध्यप्रदेश की पहचान की |  तो उन्होंने आइफा करवाने का निर्णय लिया   | मुख्यमंत्री कमलनाथ के इस निर्णय से प्रदेश को पहचान मिलेगी या नहीं ये बाद का विषय हैं  | अभी तो खुद कमलनाथ जी दो चीजों से पहचाने जाने लगे हैं  .| एक उद्योगपति मुख्यमंत्री की दूसरी आईफा वाले मुख्यमंत्री जी   | मगर अब जनता इंतजार कर रही हैं  |  अपने प्रदेश के मुख्यमंत्री के आसमान से नीचे आने का  | क्यूंकि मध्यप्रदेश का भविष्य यानि स्कूल में पढ़ने वाले नन्हे बच्चे रोज अपनी जान पर खेल कर   | जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर हैं  |  मुख्यमंत्री कमलनाथ जी  | जरा फ़िल्मी सितारों की चकाचौंध से बाहर आकर अपने प्रदेश का अन्धकार भी देखिये  | देखिये की कैसे जर्जर भवन में आपके प्रदेश का  |  कल का भविष्य गढ़ रहा हैं  |  ये बच्चे जानते हैं की पढ़ेंगे नहीं तो भविष्य खराब हो जाएगा  | इसलिए आपके राज में अपनी जान पर खेल कर मज़बूरी में  इस जर-जर भवन में पढ़ रहे हैं  |  जो कभी भी इनके ऊपर गिर सकता हैं  | ये जो तस्वीरें आप देख रहे हैं |  यह आप ही के राज की हैं    शासकीय माध्यमिक शाला बीना में जर्जर भवन की है   | बच्चों के साथ जर्जर भवन में कभी भी कोई भी घटना घटित हो सकती है  | मगर फ़िक्र किसको हैं  | ये तो सिर्फ शिकायत कर सकते हैं तो  |  बीआरसी और  उच्च अधिकारियों को शिकायत भी की   |  मगर उन्हें भी क्या  |  उनके बच्चे भी नहीं पढ़ते इस स्कूल में भवन गिरे तो गिरे क्या फर्क पड़ता हैं  शिक्षा विभाग ने मौन धारण कर रखा हैं  | और चुनाव जीतने के बाद तो जनप्रतिनिधि कुंभकरण की नींद सो ही जाते हैं  |  देवरी कला देवरी से लगभग 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित  ग्राम पंचायत बीना के शासकीय माध्यमिक शाला मैं जर्जर भवन में संचालित किया जा रहा है    कभी भी ये भवन भरभरा  के गिर सकता हैं  | मुख्यमंत्री जी आपको जान कर ख़ुशी होगी की  |  आपके प्रदेश के बीना शासकीय माध्यमिक शाला में पढ़ने वाले बच्चे अपने भविष्य को लेकर बेहद जागरूक  हैं  |  लगभग  165 संख्या में उपस्थित दर्ज होती है |  यहां की शिक्षा व्यवस्था तो ठीक-ठाक है | बच्चों को पढ़ना पसंद हैं और शिक्षकों को पढ़ना भी पसंद हैं  | मगर सबकी चिंता एक ही हैं की न जाने कब ये  जर्जर भवन काल साबित हो जाए  | तस्वीरें झूठ नहीं बोलती  | पूरी तरह से विद्यालय जर्जर स्थिति में है |  कभी भी बिल्डिंग की  छत का हिस्सा बच्चों को अपना शिकार बना सकता है   | शिक्षक मजबूर हैं |  शासकीय माध्यमिक शाला के जर्जर भवन में बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं  | उनका काम शिक्षा देना हैं जो वो पूरी ईमानदारी से कर रहे हैं  |  वो अपना काम न करे तो  |  बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाएंगे  |  मगर शासन प्रशासन और शिक्षा विभाग शायद किसी बड़ी घटना घटने   का इंतजार कर रहा हैं  |  तो मुख्यमंत्री कमलनाथ जी देखा आपने  |  की आपके प्रदेश का भविष्य किन हालातों में पल रहा हैं  | बेहतर हो की जनता के टैक्स का पैसा सही जगह उपयोग हो  |  मुख्यमंत्री जी आप प्रदेश की पहचान बने इसलिए ही तो आपको मुख्यमंत्री बनाया था  | मगर आपकी पहचान आइफा वाली होने की जगह |  उच्च दर्जे की शिक्षा वाले मुख्यमंत्री  | बेहतर रोजगारवाले मुख्यमंत्री   |  खुशहाल किसान वाले मुख्यमंत्री |  सुरक्षित महिला वाले प्रदेश के मुख्यमंत्री  |  वाली बनती तो जनता आपको सर आँखों पर बिठा कर रखती   | जरा सोचिये की क्या आइफा आपकी सही पहचान बना पायेगा  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

  SARKAR KARZ

उद्योगपति मुख्यमंत्री को भी कर्ज का सहारा इधर आइफा उधर एकहजार करोड़ का कर्ज   मध्यप्रदेश की आइफा वाली कमलनाथ सरकार फिर एक हजार करोड़ रुपए का कर्ज लेगी  | कमलनाथ सरकार अब तक  19 हजार 600 करोड़ रुपये का कर्ज ले चुकी है  |  मध्य प्रदेश के ऊपर दो लाख करोड़ से ज्यादा का कर्ज है  | मुख्यमंत्री कमलनाथ की सारी कलाकारी भी मध्यप्रदेश के वित्तीय प्रबंधन को ठीक नहीं कर सकी है |  वित्तीय संकट के दौर से गुजर रही प्रदेश सरकार  एक बार फिर बाजार से एक हजार करोड़ रुपए का कर्ज ले रही है  | यह राशि विकास परियोजनाओं और वित्तीय गतिविधियों में लगाई जाएगी  | इसके पहले भी सालभर में 19 हजार 600 करोड़ रुपए का कर्ज लिया जा चुका है  | इसे मिलाकर प्रदेश के ऊपर कर्ज लगभग दो लाख करोड़ रुपए का हो चुका है  | मध्यप्रदेश में कमलनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद कहा जा रहा था कि वह वित्त प्रबंधन के मास्टर हैं और कुछ ही महीने में मध्यप्रदेश की माली हालात सुधर जाएंगे  | लेकिन सवा साल बीतने के बाद एमपी की वित्तीय हालत जस की तस बनी हुई है और कमलनाथ का जादू भी फेल होता दिख रहा है  | मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी सूत्रों का कहना है  केंद्रीय करों में 14 हजार 233 करोड़ रुपए की कटौती होने के बाद सरकार का वित्तीय प्रबंधन गड़बड़ा गया है  | मध्य प्रदेश में लगभग 15 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता और राहत पांच फीसदी बढ़ाने का फैसला अभी तक नहीं हो पाया है  | धनराशि नहीं होने से विभागों के बजट में बड़ी कटौती भी करना पड़ी है |  इतना ही नहीं, कई खर्चों पर वित्त विभाग ने रोक लगा दी है।  | ऐसी सूरत में  कर्ज लेने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नजर ही नहीं आ रहा | इसलिए भारतीय रिजर्व बैंक के माध्यम से बाजार से दस साल के लिए कर्ज लिया जा रहा है  | वित्त विभाग के अधिकारियों का कहना है कि राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन अधिनियम में तय सीमा के दायरे में रहते हुए कर्ज ले रहे हैं | राज्य सकल घरेलू उत्पाद   का साढ़े तीन  प्रतिशत तक कर्ज लिया जा सकता है |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Tughlaki decree

निलंबित शिक्षकों के लिए अलग से कुर्सी   कमलनाथ के राज में रोज नए प्रयोग हो रहे हैं |  अब ग्वालियर के जिला शिक्षा अधिकारी का एक तुगलकी फरमान सामने आया है  | जिसमे निलंबित कर्मचारियों  के बैठने की अलग से व्यवस्था की गई है और लिख दिया गया है निलंबित कर्मचारियों के बैठने का स्थान  | यह फरमान कर्मचारियों को अपमानित करने जैसा है  |  कांग्रेस के शासनकाल में नए नए नियमों और फरमानों से कर्मचारी  हलकान है  | ग्वालियर में जिला शिक्षा अधिकारी का फरमान भी शिक्षकों को अपमानित करने वाला है | निलंबित शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए अलग से बैठने का स्थान  आरक्षित कर कर्मचारियों को नीचा दिखने की कोशिश की गई है | निर्देश में लिख गया है कि निलंबित टीचर को जिस निर्धार्रित स्थान पर बैठाया जाएं, उस स्थान पर पेंट से लिखवाया जाएं 'निलंबित कर्मचारियों के बैठने का स्थान'  | यदि एक से अधिक निलंबित कर्मचारी मुख्यालय पर ज्वाइन हुए हो तो बैठक व्यवस्था में 1,2,3 अंकित किया जाएं  |  निलंबित कर्मचारी के निर्धार्रित स्थान पर बैठने के बाद उसका फोटो खींचकर वाटसग्रुप पर भेज दिया जाए | इस व्यवस्था को मंगलवार तक पूरा करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी ने दिए है    जिला शिक्षा अधिकारी ने यह निर्देश सभी प्राचार्य, बीईओ, बीआरसीसी को दिए है |  डीईओ के इस फरमान से कर्मचारी संगठनों में नाराजगी है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Praise of scindia

ज्योतिरादित्य सिंधिया से कोई विवाद नहीं है   मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने  कहा कि उनके और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच कोई विवाद है, ऐसा प्रचार भाजपा कर रही है   | शिवराज सिंह चौहान इन दिनों गर्त में है |  भाजपा उन्हें पीछे धकेल रही है  |  मध्यप्रदेश में नरोत्तम मिश्रा, कैलाश विजयवर्गीय और विपक्ष के नेता गोपाल भार्गव उन्हें पीछे धकेलने में लगे हैं  |  कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया की सड़क पर हुई मुलाक़ात चर्चा का विषय बनी हुई है  | दोनों नेताओं के बीच होने वाली समझौता वार्ता एक बार फिर नहीं हो पाई है   | ऐसे में दिग्विजय सिंह ने कहा  कि मैं गुना जा रहा हूं और सिंधिया भी आ रहे हैं  |  यदि मैं उनसे न मिलूं तो मीडिया वाले कहते हैं कि उनके और मेरे बीच में तकरार है  | उन्होंने साफ़ कहा कि उनके और सिंधिया के बीच कोई विवाद नहीं है  |  उन्होंने कहा कि कम्प्यूटर बाबा की कार्यप्रणाली अलग है  | लक्ष्मण सिंह जी की अलग है।   मेरी अलग है |  सबका काम करने का तरीका अलग-अलग होता है  |  दिग्विजय सिंह ने कहाकि अशोकनगर जिला बनने के बाद बहुत आगे बढ़ा है  | ज्योतिरादित्य सिंधिया से लेकर कांग्रेस के नेताओं ने बहुत काम किया है  |  शराबबंदी पर उन्होंने कहा कि यदि उस मोहल्ले की 50  प्रतिशत महिलाएं लिखकर दें तो वहां दुकान नहीं खुलेगी  |  शराब नीति पर उन्होंने कहा कि शराबबंदी का कहीं भी जिक्र नहीं है, लेकिन अगर किसी मोहल्ले की  महिलाएं लिखकर दे दें कि दुकान नहीं खोलना है तो दुकान वहां नहीं खुलेगी यह मेरे मुख्यमंत्री काल से चला आ रहा है  |  प्रदेश अध्यक्ष बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी तय करेगी  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

weather

ग्वलियर-चम्बल में  ओलावृष्टि की संभावना   मध्यप्रदेश का मौसम बार बार बदल रहा है | मौसम में फिर 29 फरवरी से बड़ा बदलाव आने वाला है   | 29 फरवरी से 2 मार्च के बीच ग्वालियर चम्बल भोपाल में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि की संभावना है  |   यह बदलाव जम्मू कश्मीर से गुजरने वाला पश्चिमी विक्षोभ लाएगा  | यह बारिश किसानों को बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है | क्योंकि रवी की फसल तैयार हो रही है  | ओले गिरने से रवी की फसल को भारी नुकसान हो सकता है  |  फरवरी से मध्य से मौसम में उतार चढ़ाव बना हुआ है  |  पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में ओला वृष्टि हो चुकी है |  अभी तक ग्वालियर चंबल संभाग अछूता बचा था, लेकिन इस बार 29 फरवरी से जो पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, वह काफी मजबूत है  | इससे ग्वालियर, चंबल संभाग, जबलपुर, भोपाल संभाग भी प्रभावित होंगे |  29 फरवरी की रात से बारिश की सिलसिला शुरू हो जाएगा |  1 मार्च 2 मार्च की दोपहर तक जारी रहेगा  |  बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना  है |  सोमवार को जम्मू कश्मीर से एक पश्चिमी विक्षोभ गुजर रहा है |  इस वजह से हवा में नमी बढ़ गई है  |  लेकिन चक्रवात मजूबत नहीं बन पाया | इससे दोपहर में बादल छा गए  |  मौसम विभाग के वेदप्रकाश सिंह का कहना है 29 फरवरी से ग्वालियर-चंबल संभाग में बारिश की संभावना बन रही है | बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है |  इस दौरान पूरे मध्य्प्रदेश के मौसम में बदलाव आएगा इस दौरान भोपाल में भी एक मार्च को बारिश होने की सम्भावना है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

  MPs fiercely twitched

चढ़ गया भगवा रंगपर जमकर नाचे सांसद   मुंगावली और बहादुरपुर में शिवबारात बड़े ही धूमधाम और हर्षउल्लास उत्साह के साथ निकाली गई  |  इस दौरान गुना सांसद केपी यादव का भी भक्तिमय रूप सामने आया और यह भोले के भजनों पर भक्तों के साथ जमकर नाचते दिखाई दिए  |  शिव बारात में शामिल होने सांसद केपी यादव मुंगावली पहुंचे  .| इस दौरान सांसद शिव भक्तों के साथ पैदल चल रहे थे और जब भी भक्तों ने इनसे नाचने की मांग की तो यह बिना किसी हिचक और संकोच के दिल से नाचते नजर आए  |  शिवरात्रि पर सांसद केपी पूरी तरह से भोले की भक्ति मैं रमे दिखाई दिए  |  भोले की भक्ति मैं गुना सांसद ने  जमकर ठुमके लगाए  | सांसद के डांस का वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Spoiled weather

ओले -बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता फसलें हुईं चौपट   सिवनी में मौसम के बदले मिजाज ने किसानो को संकट में डाल  दिया है |  जिले में अचानक हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से  किसानो की फसल  बर्बाद हो गई है  | अपनी बर्बाद हुई फसलों को देखकर एक किसान ने गीत के जरिये अपनी पीड़ा व्यक्त की है  |  किसान  खेत में गिरे ओले पर गीतगाकर बता रहा है की | किस प्रकार ओलों से उनकी खेती चौपट हो गई है  |  प्रदेश में  मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ गया है |  सिवनी  के कई क्षेत्रों में अचानक तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई | आंधी तूफान के साथ हुई तेज  बारिश ने खेत मे लगी फसल को चौपट कर दिया  | जिससे अब अन्नदाताओ के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गयी है  | जानकारी के अनुसार जिले की तहसील लखनादौन, छपारा, घंसौर के ग्रामीण क्षेत्रो में अधिक ओले गिरने से  | किसानों के चेहरे मुरझा गए हैं  |  कई क्षेत्रों में  तेज बारिश में ओले लगभग 5 मिनट तक गिरे  | जिससे फसलो को काफी नुकसान पहुंचा  है  | वही अब मौसम के पलटते ही घना कोहरा रहने की आशंका  है  | जिससे बची फसल  को  भी नुकसान होने की आशंका  है | इस बीच एक किसान और लोक संगीत गायक बंटी तिवारी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर  |  ओलों से बरबाद हुई फसलों की पीड़ा गा  कर बताई  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

Lover couple beating

ग्रामीणों ने प्रेमी जोड़े को  पीटा और बाल भी काटे   सीहोर जिले के रेहटी थाना क्षेत्र के एक गांव में ग्रामीणों ने एक युवक और नाबालिग लड़की  को साथ घूमता देखकर जमकर पिटाई की  |  कैंची से युवक के बाल भी काट दिए  |  घटना करीब 15 दिन पुरानी है लेकिन सोशल मीडिया पर इसके वीडियो वायरल होने के बाद  इस मामले की पुलिस  से शिकायत की गई   रेहटी में एक  किशोरी कक्षा दसवीं की छात्रा है  वह और उसका करीब 19 साल का परमि युवक अक्सर साथ घूमा करते थे  | घटना वाले दिन किशोरी स्कूल में बैग रखकर युवक के साथ बाइक पर घूमने गई थी  |  करीब तीन घंटे बाद युवक उसे स्कूल छोड़ने आया, तब ग्रामीणों ने पकड़ लिया  | और  उनकी पिटाई की |  कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिए  | जो शनिवार  से  सोशल मीडिया पर वायरल होन शुरू हुआ  | वीडियो में युवक और किशोरी को लोग पीटते और डांटते नजर आ रहे हैं  | दोनों पीड़ित हाथ जोड़कर माफी मांगते रहे, लेकिन ग्रामीण नहीं माने |  एक ग्रामीण ने कैंची से युवक के बाल काट दिए  | तमाशबीन बने अन्य लोगों ने न तो बीचबचाव किया और न ही पुलिस को सूचना दी  | वीडियो वायरल होने के बाद शनिवार को दोनों पीड़ितों के  परिजनों ने थाने में शिकायत की  | जिस पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामला जांच में लिया |  यह घटना लगभग 15 दिन पुरानी बताई जा रही है |   पीड़ितों की शिकायत के बाद वायरल वीडियो के आधार पर अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है | वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

BUNDELI UTSAV

बुंदेली उत्सव में हुई निशानेबाजी प्रशासन ने मूंदी आँखें   छतरपुर में आयोजित किये जा रहे बुंदेली उत्सव में  | कला और संस्कृति के नाम पर जमकर नियम कायदों की धज्जिया उड़ाई गई | .कॉलेक्टर द्वारा जिले में हर्ष फायरिंग पर रोक के बावजूद   | आयोजन में नियमो को ताक में रखते हुए  |  निशाने बाजी प्रतियोगिता आयोजित की गई  | हद तो तब हो गई जब एक नाबालिग ने तीन फायर किये  |  गनीमत रही इस  फायरिंग में किसी की जान नहीं गई  | जब  इस मामले में जिले के एडीएम से फायरिंग की परमिशन की बात की तो वह गोलमोल जवाब देते रहे  |  छतरपुर  के बसारी में चल रहे बुन्देली उत्सव में कला और संस्कृति के नाम पर नियम विरूद्ध हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है  | वैसे तो इस आयोजन को बुन्देली तहजीब को जिन्दा बनाये रखने के लिए  | पूर्व कोंग्रेसी विधायक शंकर प्रताप सिंह मुन्ना राजा के द्वारा आयोजित किया जाता है  |  इस आयोजन में जो नजारा देखने मिला उससे किसी की भी जान पर बन सकती थी  | दरअसल इस आयोजन में नियम कायदों को ताक पर रखकर आत्मरक्षा के लिए दिए गए लाइसेंसी रायफल से |  निशानेबाजी प्रतियोगिता बिना किसी सुरक्षा इंतजामो के उस  वक्त  की गई   |  जब जिले में कलेक्टर द्वारा हर्ष फायर करने  पर  पाबन्दी लगाई गई है  | बावजूद इसके बसारी गांव में चल रहे बुन्देली उत्सव में खुलेआम निशानेबाजी के नाम पर   | कई राउंड फायर किये गए. | भले ही  आयोजक परमीशन लेने की बात कह रहे हो  | और  तालाब में आयोजित हुई निशानेबाजी की इस प्रतियोगता में प्रतिभागी फायरिंग के दौरान उत्साहित नजर  आ रहे हो |  लेकिन  नजर हटते ही यहाँ पर किसी की भी जान जा सकती थी |  क्योकि तालाब के जिस  तरफ फायर कर निशाना लगाया जा रहा था  |  उस तरफ दीवाल न होकर किसानों के खेत थे   |  यही नहीं बड़े बड़े निशानेबाजों  के बीच एक  नाबालिग   ने हाथो में राइफल तानकर 3 राउंड फायर किये  .|  ऐसे में यदि निशाना चूकता तो कोई भी अनहोनी हो सकती थी  | वही इस मामले में जिले के एडीएम से फायरिंग की परमिशन की बात की तो  |  वह गोलमोल जवाब देते रहे  |  वही नाबालिग द्वारा फायरिंग करने पर देखने के बाद कार्रवाई की बात कह रहे है   |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Sajjan Verma

मुख्यमंत्री की किचन कैबिनेट में सिर्फ अधिकारी   मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार के मंत्री सज्जनसिंह वर्मा ने कहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की किचन कैबिनेट में अधिकारी हैं और उन्हीं की सिफारिश पर इंदौर जैसी 'चाशनी" वाली जगह पर अधिकारियों को भेजा जा रहा है  | प्रदेश में जनता की सरकार तो आ गई है, लेकिन अभी कार्यकर्ताओं की सरकार नहीं आई  | उसकी वजह यही है  |  इंदौर में  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने  एक सम्मेलन रखा था  |  दिल की बात" थीम पर रखे गए इस सम्मेलन में कार्यकर्ताओं से बात करते हुए मंत्री सज्जन सिंह  वर्मा ने कमलनाथ सरकार पर निशाना साधा और कहा मुख्यमंत्री की किचन कैबिनेट में अधिकारी हैं और उन्हीं की सिफारिश पर इंदौर जैसी 'चाशनी" वाली जगह पर अधिकारियों को भेजा जा रहा है |  प्रदेश में जनता की सरकार तो आ गई है, लेकिन अभी कार्यकर्ताओं की सरकार नहीं आई  | वर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को भी आड़ेहाथों लेते हुए कहा कि भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय के साथ कान में फुसफुसाते फोटो जारी कर वे कार्यकर्ताओं को हतोत्साहित कर रहे हैं |  सज्जन वर्मा  यह भी कहने से नहीं चूके कि हम दिग्विजय सिंह के जमाने में फेल ही इसलिए हुए क्योंकि मुख्यमंत्री रहते उनके आंख, नाक, कान कलेक्टर-एसपी हुआ करते थे |  कार्यकर्ता बहुत पीछे चला गया था  |  वर्मा ने दिग्विजय सिंह के मुख्यमंत्री काल का एक किस्सा भी सुनाया  | वर्मा बोले कि तब देवास के कांग्रेस नेता जयसिंह ठाकुर को गिरफ्तार किया गया था   मैंने मुख्यमंत्री से फोन पर तत्कालीन देवास एसपी संजीव शमी की बात कराई तो उन्होंने इस अंदाज में बात की कि मुझे फोन छीनना पड़ा  |  वर्मा ने कैलाश विजयवर्गीय से दिग्विजय सिंह की बार-बार मुलाकातों और गले मिलते कान में बात करते फोटो जारी होने पर कहा कि शादी-ब्याह में आना जुर्म नहीं, लेकिन जिस तरह का वातावरण बनता है, उससे कार्यकर्ता मन मसोसता है कि हो क्या रहा है  | सोचता है कि वे ही आज भी पॉवरफुल हैं जो 15 साल तक रहे और जनता का खून चूसते रहे  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 COMPUTER BABA

फर्जी बाबा  से कांग्रेस को होगा नुकसान   पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई व चांचौड़ा के विधायक लक्ष्मण सिंह ने मध्यप्रदेश  नदी न्यास के अध्यक्ष कंप्यूटर बाबा को फर्जी बताते हुए पलटवार किया है  |  उन्होंने कहा कि कांग्रेस अगर ऐसे फर्जी बाबाओं को साथ रखेगी, तो भविष्य में नुकसान होने की पूरी संभावना है  |  लक्ष्मण सिंह ने कंप्यूटर बाबा के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने 17 फरवरी को कहा था कि लक्ष्मण सिंह हर विषय पर बोलना चाहते हैं, जो नहीं जानते उस पर भी वह बोलते हैं  | इधर कंप्यूटर बाबा के मसले पर बीजेपी भी कांग्रेस विधायक लक्षमण सिंह के साथ खड़ी नजर आई  |  कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने  कहा, 'शिक्षित समाज में फर्जी बाबाओं की कोई जगह नहीं है  | जो तपस्या करते हैं, सही मायने में वे संत हैं, उनको दुनिया मानती है |  मैं भी मानता हूं  | इस तरह के बाबाओं को शिक्षित समाज कभी स्वीकार नहीं करेगा  | विधायक लक्ष्मण सिंह ने  कहा, 'मैं पांच बार लोकसभा में चुना गया हूं, तीसरी बार विधानसभा में चुना गया  |  अगर मैं अनर्गल बातें करता, तो मैं इतनी बार नहीं चुना जाता  | कंप्यूटर बाबा यह कह रहे हैं कि मैं अनर्गल बात कर रहा हूं, तो यह अपमान मेरा नहीं है, यह अपमान मतदाताओं का है, जिन्होंने मुझे पांच बार लोकसभा और तीसरी बार विधानसभा में चुना है  कंप्यूटर बाबा से मेरा कहना है कि वह जनता का अपमान न करें  |  कंप्यूटर बाबा और लक्ष्मण सिंह की इस जंग में अधिकांश लोग लक्ष्मण सिंह से सहमत हैं  ... कई कोंग्रेसियों ने तो कंप्यूटर बाबा को पद से हटाए जाने की मांग भी की है  | बाबा और नेता की कहासुनी में बीजेपी भी कूद गई है और वह कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह के पक्ष में खड़ी नजर आई है | पूर्व मंत्री बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा ने भी इस मसले पर लक्ष्मण सिंह का साथ दिया है  |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Cubbug Competition

तुम निकलो जिस गांव से सूरज निकले उस गांव से   रीवा में राज्य सभा सांसद राजमणि पटेल ने कवि दिनकर  की   पंक्तियों से  नौजवानों को प्रेरणा लेने और संकल्पित होने की बात कही  | उन्होंने कहा  हाथों में आकाश उठाएं  | धरती बाधे पांव में |  तुम निकलो जिस गांव से सूरज निकले उस गांव से  | उन्होंने संसाद निधि से ग्राम पंचायत पताई को एक खेल का मैदान बनाने के लिए तीन लाख रुपए देने की घोषणा की  |  रीवा के  लालगांव में ग्राम पंचायत पताई के ग्राम भटवा में आयोजित चार दिवसीय  11वी सरपंच कप राज्य स्तरीय पुरुष कब्बड्डी प्रतियोगिता का  समापन हुआ  कबड्डी के फाइनल मैच एवं समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल और  विशिष्ट  अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष विभा पटेल उपस्थित रहीं  | इस दौरान अतिथियों द्वारा फाइनल में विजेता टीम जिला सतना को 21000 हजार नगद एवं ट्राफी, वहीं दूसरी टीम भोपाल को 11000 हजार और ट्राफी   | तृतीय विजेता टीम प्रयागराज उत्तर प्रदेश को पुरस्कार 5000 हजार रुपए दिए गए  | इसके साथ ही राज्यसभा सांसद  राजमणि पटेल ने सांसद निधि से ग्राम पंचायत पताई को खेल का मैदान बनाने के लिए तीन लाख रुपय देने की घोषणा की है  |       

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Bribery

लोकायुक्त पुलिस ने किया नीलम तिवारी को गिरफ्तार शौचालय का पैसा खाते में डालने को मांगी थी रिश्वत    देश में स्वच्छता अभियान ने  | आम नागरिक को स्वच्छता के लिए जागरूक किया | और उसका नतीजा ये हुआ की अब आम नागरिक स्वच्छ भारत के लिए संकल्पित हैं | मगर कुर्सी  पर बैठे अधिकारी जिन्हे कोई फर्क नहीं पड़ता किसी भी अभियान से  | उनके लिए जरुरी होता हैं पैसा चाहे भले ही वो सौचाले से मिले  | ये अधिकारी स्वच्छ भारत अभियान में रिश्वतखोरी की गंदगी ऐसे मिलते हैं  |  की देश का स्वच्छ होना नामुमकिन सा लगता हैं  |  प्रधानमंत्री का  स्वच्छता अभियान क्या कभी सफल हो पायेगा  | ये सवाल उन अधिकारीयों की वजह से खड़ा हुआ हैं जो  | शौचालय का पैसा खाने में भी गुरेज नहीं करते  |  इस अभियान को किस तरह अधिकारी पलीता लगाकर रिश्वतखोरी मे लगे है  | इसका एक उदहारण छतरपुर जनपद मे देखने मे मिला    जहां सागर लोकायुक्त पुलिस ने स्वच्छता अभियान की कोडिनेटर नीलम तिवारी को गिरफ्तार किया |  नीलम तिवारी पांच हजार पांच सौ रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथो  लोकायुक्त पुलिस के हत्थे चढ़ गई | आपको बता दे की मामला क्या हैं  | दरअसल स्वच्छता अभियान की कोडिनेटर  नीलम तिवारी  | धोनी पचांयत के में शौचालय का मूल्यांकन करने गई थी  | फिर नीलम तिवारी ने रोजगार  सहायक जीतेन्द्र सिंह से पंचायत मे बने 13 शौचालय के मूल्यांकन के बाद राशि खातो मे डालने के लिये 600 रूपये हर शौचालय के नाम से रिश्वत मांगी  | मोलभाव के बाद  500 रूपये पर शौचालय रिश्वत की बात तय हुई  | जिसकी शिकायत आवेदक ने सागर लोकायुक्त मे कर दी  | जैसे ही रोजगार सहायक जनपद ने आँफिस मे नीलम तिवारी को रिश्वत दी  |  वैसे सागर लोकायुक्त की टीम ने उन्हे गिरफ्तार कर लिया  | पकडी गई ब्लाक कोडिनेटर पर सागर लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 JYOTIRADITYA SCINDIA

तोमर:सिंधिया अकेले नहीं हैं   मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की बीच वर्चस्व की लड़ाई जारी है  | इस बीच सिंधिया समर्थक साफ़ कह रहे हैं कि इस लड़ाई में सिंधिया अकेले नहीं हैं पूरी कांग्रेस उनके साथ है  ... मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री कमलनाथ और सिंधिया खेमे के बीच में उठापठक जारी है  | ज्योतिरादित्य सिंधिया के सरकार के खिलाफ सड़क  पर उतरने के बयान और कमलनाथ के जवाब के बाद दोनों गुट अपने अपने नेता के पक्ष में आ गए हैं  |  सिंधिया  समर्थक मंत्री प्रद्युन सिंह तोमर ने कहा कि सिंधिया जी अकेले नहीं उनके साथ मध्य प्रदेश का एक एक कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरेगा  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

  Youth conference

कमिश्नर भार्गव ने किया युवाओं का उत्साहवर्धन   रीवा में नेहरू युवा केंद्र संगठन  ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय  पर कार्यक्रम  का आयोजन किया  |  जिसमें बतौर मुख्य अतिथि रीवा संभाग के कमिश्नर डॉ अशोक कुमार भार्गव रहे  |  नेहरू युवा केंद्र संगठन  ने  जिला युवा सम्मेलन रीवा के स्वामी विवेकानंद पार्क में आयोजित किया  |   जिसमें बतौर मुख्य अतिथि   संभाग के कमिश्नर डॉ अशोक कुमार भार्गव मौजूद रहे  | वरिष्ठ समाजसेवी डॉ मुकेश जंगल  | कुलदीप सिंह  | एएसआई प्रमोद पांडे सहित सैकड़ों की संख्या में युवा उपस्थित रहे कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका था  | इस विषय को लेकर उपस्थित अतिथियों ने अपनी बात रखी  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Dead sign

वन विभाग का खेल,मृत व्यक्ति बना कारोबारी     वन विभाग में जो हो जाये सो कम है | आपको जानकर आश्चर्य होगा वन विभाग से इजाजत लेकर मुर्दे भी काम करते हैं  |   एक ऐसा मामला सामने आया है जहाँ एक पांच साल पहले मर चुका व्यक्ति वन विभाग की इजाजत से व्यापार कर रहा है |  वन विभाग के अधिकारियों का एक बड़ा कारनामा सामने आया है  | एक व्यक्ति जिसकी मौत आज से 5 वर्ष पहले हो चुकी है  | वह बाकायदा वन विभाग के नियम अनुसार सरकारी फाइलों, दस्तावेजों में हस्ताक्षर करने समय समय पर आता था |  बाकायदा वन विभाग से मंजूरी लेकर अपना व्यापार कर रहा था    यह सोचकर शायद आपको हैरत हो लेकिन यह कारनामा सीहोर जिले की आष्टा तहसील में संभव हुआ,वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की मेहरबानी से,जहाँ आष्टा के ही निवासी मृतक अब्दुल रशीद की मौत 2014 में हो गई थी लेकिन  धन्य हो  वन विभाग के ऐसे अधिकारी जो कि अब  तक उसका नाम कागजों में जीवित रखे हुए   हैं |  मृतक अब्दुल रशीद के नाम से 2016-17 में सब्जी मंडी आष्टा स्थित आरा मशीन के नाम पर नवनिकरण हुआ  | 2014 से मृत व्यक्ति आकर कर   आवेदनों पर हस्ताक्षर कर रहा है | अब जांच की बात कहकर  और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ बात कहकर अधिकारी मामले को चलता कर रहे हैं  |  आष्टा में अब्दुल राशिद की आरा मशीन है  | अब्दुल रशीद का इंतकाल 2014 में ही चुका है जिसका मृत्यु प्रमाण पत्र वन विभाग को उनके परिजनों द्वारा दे दिया गया था  |  मामले में रोचक स्थिति तब आई जब म्रतक अब्दुल रशीद 2014 से बराबर आकार अपनी आरा मशीन का नवीनीकरण वर्ष 2019 तक करवा  रहा  हैं  और नवीनीकरण के दास्तावेजो पर आकर अपने हस्ताक्षर भी कर रहे हैं |  इसके अलावा वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा वार्षिक निरीक्षण पर भी उपस्थित होकर आरा मशीन में आने और जाने वाली जलाऊ लकड़ी का हिसाब भी उपलब्ध करा  रहे हैं  | अब सवाल ये उठता है कि जब नगर पालिका के दास्तावेजो के अनुसार अब्दुल रशीद की मृत्यु 2014 में हो गई थी तो फिर कैसे वन विभाग के दास्तावेजो में अब्दुल रशीद आकर अपने हस्ताक्षर कर रहे हैं |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 HATYA

निर्वस्त्र हालत में मिला महिला का शव   छतरपुर के शाहगढ़ थाना क्षेत्र मे एक महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई | घटना के समय महिला घर पर अकेली थी , महिला का शव निर्वस्त्र हालत में मिला  |  शाहगढ़ में धारदार हथियार से महिला की हत्या कर दी गई | घटना के वक्त महिला का पति सुमित जैन पास के बाजार में  सामान लेने गया था  जब  वह  घर आया ताे दरवाजे खुले हुये थे  | अन्दर उसकी पत्नि राजकुमारी नग्न अवस्था में  खून से लथपथ मृत पडी हुई थी और गला कटा हुआ था  तत्काल पुलिस काे  सूचना दी |  माैके पर  पुलिस के आलाधिकारी  बल के साथ पहुंचे और जांच शुरू कर दी है  |  घटना स्थल पर एफ एस एल टीम  को शव के पास से कुछ सेक्स से संबन्धित सामग्री भी मिली है पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है  |  दिन दहाडे हुई इस घटना से  इलाके में दहशत है   | वहीँ  पुलिस का कहना है जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जायेगा  | पुलिस का मानना है कि महिला की हत्या की वजह प्रेम प्रसंग  भी  हो सकती है | .    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Removed tumor

डॉक्टर ने सफलता पूर्वक ऑपरेशन कर  निकाला ट्यूमर   रीवा  में डाक्टरों ने  एक सफल ऑपरेशन करते हुए  | महिला के पेट से 17 किलो 700ग्राम का  ट्युमर निकाला  | ऑपरेशन के बाद महिला स्वस्थ्य बताई जा रही है  |  रीवा जिले के त्योंथर में डाक्टरों द्वारा एक महिला पेशेंट के पेट से 17 किलो 700ग्राम के लगभग का ट्युमर निकाला गया  | जानकारी के अनुसार 62 वर्षीय महिला निर्मिला सिंह भदौरिया के पेट में अचानक  दर्द  हुआ और  पेट फूलने लगा  | डाॅक्टरों द्वारा जाँच के पश्चात महिला के पेट में ट्युमर होना बताया गया   महिला का ऑपरेशन  सर्जन डाॅक्टर संतोष सिंह ने किया  | हाॅस्पिटल के संचालक प्रभाकर सिंह इस ऑपरेशन को एक बहुत ही बड़ी उपलब्धि मान रहें हैं    ऑपरेशन के बाद  महिला  स्वास्थ्य   है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

AAG

बमुश्किल फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू   सिंगरौली में अचानक एक साइकल की दुकान  में भीषण आग लग गई  | बमुश्किल  फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया जा सका  |  सिंगरौली  में बरगवा थाना अंतर्गत हायर सेकेंडरी स्कूल  के सामने   साइकल की दुकान में अचानक  भीषण आग लग गई  | जिसकी सूचना  स्थानीय लोगों ने  पुलिस को दी |   पुलिस ने  तत्परता दिखाते हुए फायर ब्रिगेड व स्थानीय  व्यक्तियों की सहायता से 1 घंटे में आग पर काबू पाया  | आग  लगने से दूकान में भारी नुक्सान हुआ है  | बताया जा रहा है की  यदि समय पर आग  पर  काबू ना पाया जाता तो |  बड़ी घटना हो सकती थी | आग लगने के सही कारणों  का पता नहीं चल सका है  |  माना जा रहा है कचरे के ढेर में लगी आग के कारण  यह हादसा  हुआ  है   |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Reference

यू.पी के निवासी कार  से  ले जा रहे थे रकम     ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने  एक कार से करीब दो करोड़ की नगदी बरामद की है  | पुलिस को सूचना मिली थी की कुछ लोग कार से बड़ी मात्रा में पैसे ले जा रहे हैं  | और ये लोग अवैध हथियार के धंधे में लिप्त है  | जिसके बाद पुलिस ने ये कार्यवाई की   |  एडिशनल एसपी पंकज पांडेय ने  मुखबिर की सूचना पर  दो लोगों को दो करोड़ से ज्यादा नगदी के साथ गिरफ्तार किया  |  क्राइम ब्रांच  को सूचना मिली थी की कुछ लोग कार से नगदी ले जा रहे हैं  | जिसके बाद पुलिस ने चेकिंग पॉइंट लगाकर कार में मौजूद दो लाकरों से  |  दो करोड़ एक लाख रुपये बरामद किए  | कार सवार दोनों व्यक्तियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपने नाम बृजनन्दन सोनी  और राजेश ऐरचिया बताया  | दोनों ही उत्तरप्रदेश के रहने वाले है | पकड़े गए युवकों ने बताया कि उक्त रकम झांसी निवासी कल्लू कमरिया द्वारा दी गई है  | पुलिस ने रकम आयकर विभाग को दे दी है  और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Saga discourse

कार्यक्रम में बड़ादेव की स्थापना की गई   छिंदवाड़ा में  बड़ादेव स्थापना एवं  तीन दिवसीय कोयापुनेम गाथा प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन हुआ  |  इस मौके पर  बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे  |  छिंदवाड़ा में परासिया तहसील के खिरसाडोह बस्ती में बड़ादेव स्थापना एवं  तीन दिवसीय कोयापुनेम गाथा प्रवचन का आयोजन हुआ  | इस दौरान पुरानी संस्कृति को याद करते हुए लोगों ने|  पुरानी पद्धति से पूजा अर्चना की  |  प्रवचन में लोगों को देवी देवताओं और प्राकृतिक शक्ति के बारे कथा वाचक ने बताया   कार्यक्रम | में सबसे पहले बड़ा देव की स्थापना कर पूजा की गई |  आयोजन के बाद भंडारा  हुआ |   इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Launch of water supply scheme

20 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा शुद्ध पानी   सिंगरौली में एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे खनिज मंत्री प्रदीप जायसवाल व पंचायत विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल ने जल प्रदाय योजना का शुभारंभ किया |  इस योजना  से करीब बीस हजार लोगों को शुद्ध पानी की सप्लाई की जाएगी |  सिंगरौली में  135 करोड़ की लागत से बनी बृहद जल प्रदाय योजना का शुभारंभ हुआ |  इस योजना के शुरू होने से नगर निगम क्षेत्र के लोगों को  शुद्ध पानी मिलेगा | जिससे लोगों को बीमारियों से भी निजात मिलेगी |  बताया जा रहा है की  वाटर ट्रीटमेंट से पानी को शुद्ध कर 10 टंकियों में  भरा जायेगा |  जहा प्रतिदिन 4 करोड़ लीटर पानी को शुद्ध कर के 26 वार्डों में  सप्लाई  किया जाएगा  | इस दौरान प्रभारी मंत्री प्रदीप जायसवाल ने कहा कि | हमारी सरकार हर व्यक्ति को 55 लीटर शुद्ध पानी देगी | इस योजना के लागू होने से नगरीय क्षेत्रों में लोगों को दूषित पेयजल से मुक्ति मिलेगी |  जो स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगा |    कार्यक्रम में मौजूद पंचायत मंत्री कमलेश्वर  पटेल ने कहा कि हमारी सरकार जब से आई है  |  लगातार विकास कर रही है  | फ़ोर लेन सड़क को लेकर उन्होने कहा की यह केन्द्र के आधीन आता है  | लेकिन  मुख्य मंत्री कमल नाथ  इस सड़क को लेकर चिन्तित है  | और  जल्द से जल्द इस सड़क का कार्य पूरा होगा  | प्रदेश में कमलनाथ की  सरकार को बने करीब  सवा  साल हो  गया  है | लेकिन  जमीनी  पर काम अब तक नहीं दिख रहे   हैं | भाजपा सरकार को कोसने वाली कमलनाथ सरकार भी अब घोषणाएं करने में लगी है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

  Railway over bridge accident

अधिकारियों को दी गई थी ब्रिज जर्जर होने की जानकारी   भोपाल रेलवे स्टेशन के  प्लेफार्म नंबर 2 और 3 को जोड़ने वाले फुटओवर ब्रिज का एक हिस्सा नीचे गिर गया  | जिससे इस  हादसे में 9 लोग घायल हो गए घटना में रेलवे की बड़ी लापरवाही समाने आई है  |  बताया जा रहा है कि ब्रिज के जर्जर होने की शिकायत कई लोगों ने अधिकारियों से की थी  |  लेकिन इसे सुधारने के लिए कोई कदम  नहीं उठाया गया  |  भोपाल रेलवे स्टेशन में उस वक़्त भगदड़ मच गई जब जर्जर फुटओवर ब्रिज का एक हिस्सा नीचे गिर गया  |  बताया जा रहा है की सीढ़ियां टूटने से ब्रिज गिर गया  | जिसमे करीब 9 लोग घायल हो गए है  |  घटना में घटना में रेलवे की बड़ी लापरवाही समाने आ रही है, बताया जा रहा है कि ब्रिज के जर्जर होने की शिकायत कई लोगों ने अधिकारियों से की थी, लेकिन इसे सुधारने के लिए कोई काम नहीं किया गया  |  और अब यह हादसा हो गया  | जिस प्लेटफार्म पर ब्रिज गिरा है वहां से ट्रेनों की आवाजाही बंद कर दी गई  |  भोपाल रेलवे अधिकारी ने बताया की  रेलवे स्टेशन पर  घटना के तुरंत बाद एसडीआरएफ की टीम बुला ली गई थी  |  यहां डीआरएम सहित आरपीएफ, जीआरपी के अधिकारी मौजूद रहे  |  घायलों को पहले रेलवे सपताल में भर्ती कराया गया  | जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए चिरायु हॉस्पिटल भेज दिया गया है  |  हादसे को लेकर  जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने  कहा कि  यह घटना दुर्भाग्य पूर्ण है |  घायलों के इलाज की व्यवस्था की गई है  |  इस मामले में मध्य प्रदेश सरकार रेल मंत्रालय को पत्र लिखकर सभी रेलवे ब्रिजों की जांच करने की मांग करेगी   |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Death of prisoner

झूठे आरोप में कैदी को फसाया गया था होनी थी रिहाई    टीकगढ़ जिला जेल अक्सर विवादों में बना रहता है  | जेल  में  बंद विचाराधीन एक आरोपी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई|  कैदी के परिजनों का कहना है की  | उनके बेटे पर बलात्कार का झूठा आरोप लगाया गया  था | और  उनके बेटे की रिहाई होनी थी  | बेटे की मौत के बाद परिजनों ने सड़क जाम कर दिया  |  टीकमगढ़ जिला जेल में कैदी की मौत से गुस्साए परिजनों ने चक्का जाम कर दिया   | कैदी वीरेंद्र को दो महीने पहले बलात्कार के आरोप में जेल में बंद किया गया था  |  कैदी विचाराधीन  था |  जिसकी मौत ने जेल प्रशासन पर सवालिया निशाँ खड़ा कर दिया है  | हाल ही में इसी जेल से एक कैदी फरार हो गया था |  इसके बावजूद जेल प्रशासन ने इससे कोई सीख नहीं ली  |  परिकजनों का कहना है की उसके बेटे पर झूठा आरोप लगाया गया था  | पीड़िता ने अपना बयान पलट लिया था  | और उनके बेटे की आज रिहाई होने वाली थी  | वीरेंद्र को पुलिस ने हॉस्पिटल में भर्ती कराया था  | जेल प्रशासन की लापरवाही के चलते उनके बेटे की जान चली गई  | परिजन जब अधिकारीयों के सझाने पर भी चक्का जाम नहीं छोड़े तो पुलिस ने फाॅर्स बुलाकर जाम हटवाया  | इस दौरान पुलिस ओर परिजनों के बीच विवाद की स्थिति बनी रही  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

  Sand illegal transport

खदानों में इस समय रेत का उत्खनन बंद है   छतरपुर के आपपास रेत का अवैध कारोबार जारी है |  जिस समय इलाके में रेत का खनन काम बंद है तब भी सरेआम रेत माफिया अपने काम को अंजाम दे रहा है |  प्रशासन ने रेत के अवैध कारोबार में लगे दो दर्जन ट्रेक्टर ट्रॉलियों को पकड़ा है |  छतरपुर मे रेत के अवैध परिवहन पर बडी कारवाई की गई | शहर के बीचोबीच जवाहर रोड़ पर सड़क किनारे रेत से भरे दो दर्जन टेक्टर ट्रॉली  खनिज विभाग और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कारवाई मे जप्त किये गये |  यह  ट्रेक्टर रोजाना इस जगह पर खडे रहते थे ,जब जिले की सभी खादानो पर रेत का उत्खनन पर पूरी तरह बंद है ,लेकिन यह टेक्टर  ट्रॉली  रोजाना रेत भर के इसी जगह पर खडे रहते थे  |  फिर भी कभी किसी जवाबदार अधिकारी ने इन पर कार्यवाही नहीं की  |  लेकिन अब लोगों की शिकायत के बाद  इस अवैध रेत  के कारोबार पर प्रशासन ने एक्शन लिया | इन रेत से भरे  ट्रेक्टरों के पास रेत के पिटपास तक नही थे  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Seduce woman

पुलिस ने मामला दर्ज कर किया गिरफ्तार    एक मनचले ने एक महिला के साथ सरेआम से छेड़खानी शुरू कर दी   | छेड़खानी से परेशान महिला ने  जब शोर मचाया तो युवक भाग गया  | महिला की शिकायत पर पुलिस ने इस युवक को गिरफ्तार कर लिया है  | सिंगरौली के मोरवा थाना क्षेत्र के ग्राम करेला की एक महिला के साथ छेड़खानी के मामले में पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए आरोपी युवक को विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया  | ग्राम करेला निवासी एक 30 वर्षीय महिला बाजार से खरीदारी कर अपने पति के साथ वापस घर लौट रही थी तभी  उसी के गांव के लालकुमार प्रजापति ने  उसके सामने अश्लील हरकतें कर उसे एक और खींचने  की कोशश की  | युवक की इस हरकत पर  महिला ने शोर मचाया तो  | आरोपी युवक वहां से फरार हो गया  |  अपने साथ घटित इस घटना की जानकारी पीड़िता ने पति के साथ मोरवा थाने में दर्ज कराई  | मामले को गंभीरता से लेते हुए   निरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह  ने  मामला पंजीबद्ध कर  आरोपी लाल कुमार प्रजापति को ग्राम करेला से गिरफ्तार कर लिया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

  Holding sand mafia

 प्रशासन और माफियाओं के बीच 5 घण्टे चली नौटंकी   कमलनाथ सरकार जहां एक ओर रेत माफिया मुक्त प्रदेश बनाने की बड़ी बड़ी बातें करते है,वही दूसरी ओर विगत कई महीनों से रेत माफिया पूरी तरह से प्रशाशन पर हावी नजर आए  |  रेत माफियाओ ने स्थानीय प्रशासन से लेकर जिले के शीर्ष अधिकारियों से सांठगांठ कर धड़ल्ले से टमस नदी का  सीना छलनी करते आ रहे है  | नायब तहसीलदार में अवैध रूप से ले जाई जा रही रेत के ट्रेक्टर पकडे तो प्रशासन और रेत माफिया के बीच की नौटंकी साफ़ नजर आई   रीवा जिले के जवा तहसील में स्तिथि टमस नदी में मशीन व नाव लगाकर रेत माफिया स्थानीय पुलिस प्रशासन व राजस्व विभाग के नाको के नीचे से परिवहन करते आ  रहा है  | रेत के  अवैध परिवहन की खबर  दखल न्यूज़ चैनल  पर प्रसारित  हुई तो स्थानीय प्रशासन के हाँथ पांव फूलने लगे और मजबूरन  टमस नदी के किनारे नायब तहसीलदार   भुवनेश्वर मरावी ने घाट पर जाकर कार्यवाही करने की जहमत उठाई और मौके पर से रेत से लदे चार ट्रैक्टरों को पकड़ लिया  |  लेकिन बगैर पुलिस बल के सहयोग बिना रेत से लदे ट्रैक्टरों को थाने तक नही ले जाया  जा सकता था   | क्योंकि ट्रैक्टर ड्राइवरों ने जान बूझकर ट्रैक्टरों को नाले में फंसा दिया  | इस सम्बंध में जब नायब तहसीलदार   ने पुलिस प्रशासन से  मदद  मांगी तो जवा थाना प्रभारी पवन शुक्ला ने सहयोग दे पाने में असमर्थता जाहिर की   | यहाँ प्रशासन और रेत माफिया के बीच जमकर नौटंकी देखने को मिली  | थक हार के तहसीलदार  ने  जेसीबी बुलाकर नालों में करीब 5 घण्टो से फंसे ट्रैक्टरों को  निकालकर थाने ले जाकर पुलिस के सुपुर्द किया  |  इस मामले में जहाँ एक ओर रेत माफियाओ से नायब तहसीलदार अकेले मुकाबला करते रहे वही दूसरी ओर जवा थाना पुलिस मूकदर्शक बनी रही  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Farmers adamant on purchasing paddy

पोर्टल खुलने तक जारी रहेगा किसानों का अनशन   धान खरीदी केंद्र रिमारी में  किसानों का अनशन जारी है  |  इस बीच त्योंथर विधायक श्यामलाल द्विवेदी ने  मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव एवं खाद्य नागरिक आपूर्ति के आयुक्त से चर्चा कर किसानों की धान खरीदी किए जाने तथा जारी अनशन को तुड़वाने का आग्रह किया  |  उसके बाद रीवा आते ही कलेक्टर रीवा से चर्चा कर सीधे अनशन स्थल रिमारी पहुँच कर अनशनकारी मनोज शुक्ला  से चर्चा की   |  अनशन स्थल पर विधायक द्विवेदी ने  आंदोलनकारी किरणों की मांग का समर्थन करते हुए उपस्थित समस्त किसानों से कहा कि हमारे अन्नदाता किसानों की पीड़ा को प्रदेश सरकार दरकिनार कर रही है, समझ नहीं आता कि प्रदेश के मुखिया कमलनाथ अपने खाने में अन्न खाते हैं या  नहीं  |  हमारे अन्नदाता किसान रात दिन मेहनत करके अपनी जमीन से अन्न उगाते है और उसी उपज को बेचकर अपनी घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ती करते हैं, अगर उपज की हुई धान बेच ही नहीं पाएंगे तो आवश्यकताओं की पूर्ती कैसे हो पाएगी  | सबसे दुख की बात यह है कि जब रात के समय पूरी जनता, शासन और प्रशासन गहरी नींद में सोता  है  | उस समय कड़ाके की ठंड में किसान खेत में पानी लगा रहा होता है, तपती धूप में जलता है तो केवल किसान, गरज तड़प के साथ हो रही बारिश में अपनी जान को जोखिम में डालकर खेती करता है तो केवल किसान  |  किसानों ने कहा प्रदेश सरकार की किसान विरोधी  नीति  अन्नदाता  की मेहनत को  दुत्कार  रही है और सौतेला  व्यवहार  कर रही है जो बर्दाश्त नही किया जा सकता |  धान खरीदी के संबंध में एस डी एम त्योंथर एम पी बरार ने कहा कि कलेक्टर रीवा से बात हुई है तो कहा गया है कि किसानों की इस समस्या के निदान के लिए पहल की जाएगी  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 TI caught holding celebrations

 युवती से टीआई की शादी की सूचना पर पहुंची पत्नी   धार पत्नी ने अपने टीआई पति को बंद कमरे से युवती के साथ देखा तो हंगामा कर दिया  | टीआई की पत्नी इंदौर रहती है  |  टीआई की  पत्नी अपने बेटे का साथ टीआई गंधवानी वाले आवास पर पहुंच गई  | जहां पति ने दरवाजा नहीं खोला  | इसके बाद टीआई और पत्नी के बीच झूमझटकी हुई |  टीआई पत्नी को धकेल रहे थे  | लेकिन पत्नी ने उसे दूसरी लड़की के साथ पकड़ लिया  |  पुलिस विभाग ने इस घटना के बाद टीआई को  लाइन अटैच  कर दिया है  |  धार के  गंधवानी पुलिस स्टेशन के  टीआई एन सूर्यवंशी की पत्नी व बेटा इंदौर रहते हैं |   पत्नी  गंधवानी में अपने पति के घर पहुंच गई  | पत्नी का आरोप था कि पति सूर्यवंशी ने किसी युवती से शादी कर ली है और उसके घर में रहती है  |  इसकी सूचना पर वे आई थी |  टीआई की पत्नी का आरोप है कि पति कमरे में युवती के साथ थे|   इस बीच पति और पत्नी के बीच  जमकर झूमाझटकी हुई  |  टीआई पत्नी को बार बार घर के अंदर लेकर जाने की कोशिश करते रहे |  इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई  |  सूचना पर एसडीओपी मौके पर पहुंचे |   पुलिस की मौजूदगी में एक युवती को टीआई के घर से पुलिस वाहन में बैठाकर ले गई है  | एसडीओपी करणसिंह रावत ने बताया कि टीआई की पत्नी का आरोप था कि पति टीआई ने दूसरी शादी कर ली है  | इसको लेकर वह इंदौर से गंधवानी पहुंची थी  |   इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर टीआई के एक युवती के साथ वीडियो भी वायरल हो गया  |  इसमें टीआई युवती के साथ गले में माला डाले हुए भी नजर आए हैं |   साथ ही कुछ अन्य फोटो भी वायरल हुए हैं  | इसमें वे युवती के साथ नजर आ रहे हैं  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Aam Aadmi Party Celebration

दिल्ली विजय कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाएगी   टीकमगढ़ में आम आदमी पार्टी कि दिल्ली जीत पर कार्यकर्ताओं ने  जश्न मनाया  | आप नेताओं ने कहा दिल्ली की जीत नैतिकता की जीत है यह जीत  कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाएगी |  दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद टीकमगढ़ के आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने गांधी चौराहे पर आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाई और आम आदमी पार्टी की बंपर जीत पर बधाई दी  | आम आदमी पार्टी के नेताओं  ने बताया कि दिल्ली की  जीत अन्य राज्यों में कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊपर करने में संजीवनी का काम करेगी और आज आम आदमी पार्टी की जीत विकास की जीत है दिल्ली वासियों ने  बता दिया कि दिल्ली के लोग सिर्फ विकास को ही वोट देते हैं  | आप नेताओं ने कहा  अरविंद केजरीवाल का विजन अन्य राज्यों में लागू करने के लिए और आप को बढ़ाने के लिए   सदस्यता अभियान चलाया जाएगा   |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Tehsildar suspended himself

प्रताड़ना से दुखी होकर निलंबित करने का निवेदन   होशंगाबाद  जिले के डोलरिया में पदस्थ तहसीलदार देवानंद गजभिये ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए खुद को निलंबित करने के लिए राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखा  |  तहसीलदार का कहना है कि मुझे वेतन नहीं मिल रहा है, सात माह से परेशान हूं | अगर मुझे निलंबित कर दिया जाएगा तो जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा, जिससे मैं परिवार का खर्च चला सकूं  |  सिस्टम से परेशान तहसीलदार ने आला अधिकारीयों से खुद को निलंबित करने की मांग की है  | इधर संभाग आयुक्त रजनीश श्रीवास्तव का कहना है कि शिकायत क्या है पता कर रहे हैं   | तहसीलदार गजभिये ने प्रमुख सचिव राजस्व को 8 फरवरी को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि शासन के  आदेश पर 7 माह पूर्व होशंगाबाद में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई थी  | इसके बाद बच्चे का एडमिशन भी करवा दिया था  | लेकिन 15 दिन में उनका तबादला कर दिया गया   |  वरिष्ठ अधिकारियों को अपनी पीड़ा बताई, लेकिन किसी ने नहीं सुनी |  इसके बाद उन्होंने उच्च न्यायालय की शरण ली  |   न्यायालय ने उनके पक्ष में आदेश देते हुए राहत दी |  लेकिन जिला प्रशासन ने कोई राहत नहीं दी गई  |  ना ही कोई स्पष्ट दिशा निर्देश जारी किए  |  गजभिये का आरोप है कि नियम विरुद्ध उनकी जगह आलोक पारे को पदस्थ कर दिया गया  |  प्रशासन वेतन का भुगतान नहीं कर रहा है, जिससे वह आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं  | तहसीलदार  ने पत्र में प्रमुख सचिव से गुहार लगाई है कि उन्हें निलंबित कर दिया जाए, ताकि जीवन निर्वाह भत्ता मिल सके उन्होंने प्रताड़ित करने वाले अधिकारियों के खिलाफ अनुसूचित जाति निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की मांग भी की है   |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 HATYA

लूटपाट करने के बाद महिला को मारा   मुंगावली में अज्ञात लोगों ने एक वृद्ध महिला के साथ लूटपाट की और फिर उसकी हत्या कर दी |  इस घटना से इलाके के लोग दहशत में हैं और पुलिस आरोपियों को तलाश रही है |  मुंगावली के मीरकाबाद रोड  पर अज्ञात लोगों ने की  वृद्ध  महिला की हत्या कर दी  | घटना के समय घर पर महिला अकेली थी  | माना जा रहा है महिला को अकेला देखकर कुछ लोगो लूटपाट करने के लिए उसके घर में घुस गए और लूटपाट करने के बाद आरोपियों ने उसकी हत्या  कर दी  | घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची  | लेकिन लुटेरे हत्यारों का कोई सुराग नहीं मिला  | वृद्ध महिला के साथ लूटपाट और उसकी हत्या की  खबर से इलाके में दहशत का माहौल है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Drug cuff syrup recovered

नशे के लिए होती है कफ सीरप की तस्करी   अब नशे के लिए कफ सीरप की तस्करी होने लगी है  | सिंगरौली पुलिस ने प्रतिबंधित कफ सीरप के साथ दो एजेंटों और दो तस्करों को गिरफ्तार किया है |  तस्कर उत्तर प्रदेश से लाकर सिंगरौली में  नशीले  कफ सिरप को बेचते थे | पुलिस अधीक्षक  अभिजीत रंजन ने बताया कि  बरगवां पुलिस  ने  अवैध मादक पदार्थ के बिक्री करने वाले लोगों के  खिलाफ  कार्यवाही की |  इसी कड़ी में मुखबिर की सूचना पर कल दो व्यक्तियों द्वारा मोटरसाइकिल से कोडीन कफ सिरप आने की सूचना   पर कसर गेट पर घेराबंदी कर   चार कार्टून में रखी बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन सिरप सहित पकड़ा  | इन आरोपियों से पूछताछ पर कुछ महत्वपूर्ण सूत्र हाथ लगे हैं जिस पर पुलिस टीम लगाई गई है |  शीघ्र ही ऐसे एजेंट एवं सप्लायर तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Training of malnourished children

कुपोषित बच्चे पोषण पुनर्वास केंद्र में रहेंगे   रीवा के जवा में गंभीर कुपोषित बच्चों के समुदाय आधरित प्रबंधन पर विशेष  प्रशिक्षण दिया गया और बताया गया कि अति गंभीर कुपोषित बच्चों को पुनर्वास केंद्र में रखा जाएगा ताकि उनका कुपोषण दूर किया जा सके  |  महिला बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के  तत्वाधान में अति गंभीर कुपोषित बच्चों के समुदाय आधारित प्रबंधन पर कार्यकर्ता एवं एएनएम का परियोजना स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया |  परियोजना अधिकारी मालती पाण्डेय ने प्रशिक्षण में बताया कि 20 फरवरी  तक  सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर अति कम वजन बच्चों का चिन्हांकन पर्यवेक्षक के निगरानी में किया  जाएगा  | ऐसी अति कम वजन के बच्चे जो चिकित्सकीय जटिलता वाले एवं भूख परीक्षण में फेल हो गए हो इन बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराया जाएगा  | शेष अति कम वजन के बच्चों को सी सेम क्लीनिक में उपचार किया जाएगा  |  स्वास्थ विभाग से डा अग्निवेश मिश्रा ने बताया कि प्रथम दिन एएनएम इन बच्चों को अपनी निगरानी में आवश्यक दवाएं अमाक्सीसिलिन अल्बेंडाजोल, फोलिक एसिड टेबलेट आयरन सिरप एवं मल्टीविटामिन सिरप का निर्धारित डोज देगी |  तत्पश्चात शेष 4 दिनों में बच्चों के  अभिभावक देखभाल करता को बुलाकर आवश्यक साफ-सफाई, स्वास्थ्य, पोषण, एवम परामर्श दिया जाएगा  | आगामी 12 सप्ताह विभिन्न थीमों पर बच्चों के परिवारों को जागरूक किया जाएगा |  12 सप्ताह उपरांत जो बच्चे सामान्य स्वस्थ हो जाएंगे उन्हें सीसैम क्लीनिक से डिस्चार्ज किया जाएगा जो बच्चे रिकवर्ड नहीं हुए अथवा चिकित्सकीय जटिलता या ऐपेटाइट टेस्ट में फेल हुए हैं उन्हें एनआरसी पहुंचाया जाएगा  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

MUNNA BHAI

परीक्षा के एवज में लिए थे 50000 दोनों पहुंचे  जेल     सिंगरौली  में कोल इंडिया की महारत्न कंपनी  नार्दन कोलफील्ड लिमिटेड की परीक्षा देने आये नकली अभ्यार्थी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया | बताया जा रहा है की फर्जी परीक्षार्थी ने  परीक्षा देने के एवज में 50000 रुपये भी लिए थे  |  सिंगरौली जिले में कोल इंडिया की- महारत्न कंपनी  नार्दन कोलफील्ड लिमिटेड द्वारा आयोजित परीक्षा में पैसा लेकर  असली की जगह  नकली परीक्षार्थी  परीक्षा दे रहा था  | असली व नकली  दोनों को जब पुलिस ने गिरफ्तार  किया तो दोनों गिड़गिड़ाने लगे  |  बताया जा रहा है की  सिंगरौली जिले के महारत्न कंपनी एनसीएल की ओर से आईटीआई इलेक्ट्रिशियन ट्रेनी की परीक्षा डीएवी स्कूल निगाही में   थी  | पुलिस ने  डीएवी स्कूल निगाही के कक्ष क्रमांक 19 के परीक्षार्थी बिहार से आए रवीश कुमार के स्थान पर मिथिलेश कुमार को परीक्षा देते रगे हाथों पकड़ा है  | इस फर्जी परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र पर लगा फोटो आवेदन पत्र पर लगे फोटो से अलग था  |  इस पर  परीक्षक ने अपने सीनियर अधिकारी को सूचना दी  | जहां इस फर्जी अभ्यर्थी के खिलाफ परीक्षक की सूचना पर नवानगर थाना प्रभारी  यूपी सिंह ने   तत्परता दिखाते हुए एफआइआर दर्ज कर  | दोनों आरोपीयो को गिरफ्तार कर लिया  | जिसे न्यायालय में पेश किया गया  |  जहाँ से दोनों को जेल भेज दिया गया | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Woman shot

बेटे के साथ रंजिश के चलते मारी गोली   छतरपुर में सिंचाई कालोनी मे एक महिला को 2 बदमाशों ने घर में घुसकर गोली मार दी | पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है  |  छतरपुर  के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सिंचाई कालोनी मे  |   एक महिला को 2 बदमाशों ने घर में घुसकर गोली मार दी  |  गोली महिला के  पेट से आरपार हो गई |  जिसके बाद महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया  | घटना के बाद अस्पताल और महिला के घर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है  .| बताया जा रहा है की  महिला उषा यादव घर में बैठी थी  | तभी 2 युवक वहां आए और बेटे आकाश के बारे में पूछा  |  महिला ने जब कारण पूछा और बेटे के घर में नहीं होना बताया तो   | बदमाशो ने महिला के पेट में गोली मार दी और फरार हो गए |  गोली की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग जमा हो गए और महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे  | घायल महिला के बेटे ने  आरोप लगाया है कि  | उसे गोली हरेन्द्र और रोहित  ने  मारी है  | महिला का  का अस्पताल में इलाज चल रहा है  | पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है |  पुलिस का कहना है कि घायल महिला का बेटा आकाश यादव भी आपराधिक प्रवत्ति का है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 GOPAL BHARGAV

कमलनाथ सरकार ने नहीं निभाया एक भी  वचन   एमपी के नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि कमल नाथ मध्यप्रदेश को संभाल नहीं पा रहे हैं ...और प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  को कोस रहे हैं  | प्रदेश सरकार ने अपना कोई भी वचन नहीं निभाया है  | केंद्र सरकार ने राम मंदिर निर्माण , 370 , caa  जैसे कई वादे पूरे किये हैं  | कमलनाथ सरकार पर नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने निशाना साधते हुए कहा की  | मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने वचन निभाने के बजाय केंद्र को कोस रहे हैं  कमलनाथ मध्यप्रदेश को संभाल नहीं पा रहे और  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की आलोचना कर रहे  | भार्गव ने कमलनाथ को सलाह देते हुए कहा की   मुख्यमंत्री जी प्रदेश को देखो  | वो ज्यादा जरूरी है   .| प्रधानमंत्री मोदी  ने जो वादे घोषणा पत्र में किए थे   | वे उन्होंने सिर्फ 6 माह में ही पूरे कर दिए हैं  | तीन तलाक, अयोध्या स्थित राममंदिर, कश्मीर से धारा 370 हटाना, नागरिकता संशोधन बिल, हर गरीब को मकान, हर घर में गैस, किसानों को सम्मान निधि के साथ ही और भी न जाने कितने वादे उन्होंने पूरे कर दिए हैं   |  लेकिन प्रदेश की कमलनाथ सरकार अब तक अपना एक भी वचन पूरा नहीं कर पाई है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

  Police officer assault

गुंडों ने सरेराह पुलिस आरक्षक के साथ की मारपीट गुंडों को नेताओं का संरक्षण जनता असुरक्षित   कमलनाथ सरकार में गुंडे बदमाश किस कदर हावी हैं  इसका  अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है की  |  खुद मुख्यमंत्री कमलनाथ के गृह जिले छिंदवाड़ा में  | जब एक पुलिस वाले ने तेज रफ़्तार चला रहे बाइक वाले को धीरे चलाने की नसीहत दी तो  | .बाइक सवार गुंडों ने पुलिस आरक्षक के साथ ही  मारपीट कर दी  | बदमाशों ने पुलिस आरक्षक की  वर्दी भी फाड़ दी |  ये बदमाश कोई  और नहीं   | बल्कि नेताओं से संरक्षण प्राप्त छुटभैये गुंडे हैं  .|  आम जनता की तो छोड़िये पुलिस आरक्षक अब खुद न्याय के लिए भटक रहा है  | जब राज्य की पुलिस ही सुरक्षित नहीं है  |  तो जनता को सुरक्षा कैसे मिलेगी |  यह बड़ा सवाल है  |  मुख्यमंत्री कमलनाथ के गृह जिले छिंदवाड़ा  में नेताओं से संरक्षण प्राप्त गुंडों ने  | आम जनता के साथ साथ पुलिस वालों की भी  नाक में भी दम कर रखा है  | परासिया थाने के अंतर्गत  बायपास रोड़ पर एक पुलिस आरक्षक ने मोटर सायकिल वालो को जब स्टंट करने और तेज बाइक चलाने से मना किया तो  |  तो इन गुंडों को इतना नागवार गुजरा की उन्होंने पुलिस आरक्षक की गाड़ी के सामने बाइक लगा दी  | और फिर  मार पीट की   | इतना ही नहीं पुलिस आरक्षक की वर्दी भी फाड़ दी गई  | आइये हम आपको दिखाते है कैसे बेखौफ  चार गुंडों  ने मिलकर पुलिस आरक्षक के साथ मारपीट की  | फिर सुनाते है आरक्षक की आपबीती  |  इस घटना के बाद पुलिस आरक्षक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई  | थाना प्रभारी ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है  |  जिसमे से एक आरोपी की गिरफ्तारी की जा चुकी है  | और तीन फरार बताये जा रहे है  | राजनेताओं के दबाव को लेकर थाना प्रभारी ने कहा  | इसमें नेताओं के दबाव की कोई बात नहीं  | जो गलत किया है उसपर कार्यवाई जरूर की  जाएगी  | सूत्रों की माने तो कुछ आरोपियों की रसूखदारों  ने  शिफारिस भी की है  |  कई रशुखदार नेताओं के शरण पाने से इन अपराधियो के भाव बढ़े है   सत्ता बदलते ही कुछ लोगो के हौसले बुलंद हो गए |   जो पुलिस के ऊपर हाथ उठा  रहे है  | जब पुलिस ही कमलनाथ सरकार में सुरक्षित नहीं है   तो जनता क्या सुरक्षित  महसूस करेगी   | अब पुलिस आरक्षक न्याय की मांग कर रहा है | आरोपियों  महफूज,हैदर,अयान,फरदीन इन चार आरोपियों में से एक आरोपी पकड़ा गया है   बाकी तीन की तलाश जरी है  गृह मंत्री बाला बच्चन जी आज ये पुलिस और जनता आपके गुंडों के सामने बेसहाय है  | लेकिन कल ऐसा न हो की जब आपको जनता की जरूरत पड़े तो वो भी आपसे मुँह मोड़ ले  बाकी आपकी मर्जी |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Ravidas Jayanti

सार्वभौमिक विकास  के लिए संत जी के रास्ते पर चलें     टीकमगढ़ में संत रविदास जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई  |  इस मौके पर भव्य रैली का आयोजन किया गया  | जिसमे बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए  |  संत रविदास की 643 वी  जयंती टीकमगढ़ में  जुलूस निकालकर  बड़ी धूम धाम से मनाई गई  |  शहर के विभिन्न मार्गो से हजारों की तादाद में स्त्री पुरुष और बच्चे ढोल नगाड़ा और घोड़ा बग्गी के साथ रैली में शामिल हुए   | जुलूस का तमाम जगह  लोगों के द्वारा स्वागत किया गया  |  इस दौरान उनके अनुयायियों ने संत रविदास के पद चिन्हों पर चलकर समाज का सार्वभौमिक विकास कैसे हो  | इसकी शपथ ली  | इस मौके पर  सभी ने एक दूसरे को  शुभ कामनाये दी  |  जुलूस के दौरान  पुलिस व्यवस्था भी पूरी तरीके से मुस्तैद  रही  |   ताकि किसी प्रकार की अनहोनी ना हो|  शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ शहर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ जुलूस शहर के बॉडी दरवाजे के पास जाकर पूर्ण हुआ |  इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी   | जुलूस में शमिल होने आये  लोगों ने बताया  की |  हम लोगों का उद्देश संत रविदास के पद चिन्हों पर चलना है  | और देश का विकास करना है  |  देश में  भाईचारा अमन बना रहे  |  ऐसी कामना इस शुभ अवसर पर करते हैं  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 BRT accident

तेज रफ़्तार कार टकराकर पलट गई   भोपाल के बीआरटीएस  कॉरिडोर में  एक  सड़क हादसा हुआ  | जहाँ एक तेज रफ़्तार कार कॉरिडोर के वैलकम बोर्ड से टकराकर पलट गई  | इस हादसे में कार चालक घायल हो गया है  |  बैरागढ़ बीआरटीएस कोरिडोर से तेज रफ्तार कार टकरा गई  |  बीआरटीएस कॉरिडोर के वेलकम बोर्ड से  तक्कर के बाद कार पलट गई  | तेज रफ़्तार कार सीहोर की तरफ से आ रही थी  |  पहले भी यहां पर कई बार सड़क हादसे हो चुके हैं  |  कार में सिर्फ ड्राइवर मौजूद था  | घायल  ड्राइवर को   हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है |  सीहोर की तरफ से  आने वाले वाहन को  डिवाइडर नहीं दिखता है जिस वजह से यहाँ ऐसे हादसे होते रहते हैं  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 HATYA

छात्रा की नहीं हो पाई है पहचान,आरोपी की तालश में पुलिस   मांडू में एक नाबालिग छात्रा की निर्मम हत्या कर दी गई | और उसके शव सूखी नदी में फेंक दिया गया  |  बताया जा रहा है की हत्या के बाद नाबालिग लड़की के चहरे को पत्थर से कुचल दिया गया  |  जिसकी वजह से शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई |  पुलिस अब तक आरोपियों का पता नहीं लगा पाई है   | धार के  मांडू में एक नाबालिग  स्कूली छात्रा की हत्या कर शव सूखी नदी में फेंक दिया गया  |  उसके गले पर वार करने के बाद पत्थरों से चेहरा कुचल दिया गया |  सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल भिजवाया  | छात्रा की उम्र  15 से 16 साल के बीच बताई जा रही है  | उसने सरकारी स्कूल की ड्रेस और ट्रैक शूट का अपर पहन रखा था  | जानकारी के अनुसार,  ग्रामीणों ने रणदा गांव के पास सातघाट में पुलिया के नीचे सूखे स्थान पर पत्थरों से बीच शव देखा था  |  टीआई ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है  | दुष्कर्म को लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है  |  पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट होगी  | हालांकि छात्रा के कपड़े व्यवस्थित मिले हैं  | बताया जा रहा है की एक संदिग्ध कार में छात्रा के होने की जानकारी आई है | इससे कार को ट्रेस करने के साथ ही इलाके में सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं  |  एसपी आदित्य प्रतापसिंह का कहना है कि छात्रा की हत्या की गई है  | जांच के लिए टीम बनाई गई है  | बगड़ी इलाके के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

  SDM supple remand

 पुलिस  एसडीएम से मामले में और पूछताछ करेगी    छतरपुर के तत्कालीन एस डी एम अनिल सपकाले को जिला अदालत ने 11 फरवरी तक पुलिस रिमांड मे भेज दिया है  |  अदालत में पेशी के दौरान एसडीएम के खिलाफ लोगों ने नारे लगाए |  पिछले दिनों एसडीएम अनिल सपकाले ने साजिश के तहत खुद के कार्यालय पर तोड़ फोड़ करवाई थी  |  और गोली चलवाई थी  | छतरपुर में एसडीएम अनिल सपकाले को  5 फरवरी को अपने दफ्तर मे फायरिंग और तोडफोड करने और साजिश रचने के आरोप मे   भारी पुलिस बल के बीच आरोपी एस डी एम को सी जे एम की अदालत मे पेश किया  गया  |  पेश करने के दौरान भारी जनसूमह के बीच लोग एस डी एम चोर है ,एस डी एम मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे |  सी जे एम की अदालत मे सपकाले को पुलिस की मांग पर 11 फरवरी तक रिमांड मे भेजा गया है  | जहां पुलिस आरोपी एस डी एम से इस मामले मे और भी पूछताछ करेगी  | गौतलब है की इस मामले मे कृष्णा यूनिवर्सिटी के चेयरमैन पुष्षेन्द्व सिंह गौतम ,उसका डाईवर ,बी जे पी नेता जावेद अख्तर के साथ ही तीन अन्य को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 GOPAL BHARGAV

गोपाल भार्गव ने कहा प्रदेश के साथ अन्याय   अनिल अंबानी ग्रुप को करोड़ों रुपये चुकाने में छूट दिए जाने पर नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने   कमलनाथ सरकार पर निशाना साधा और कहा उद्योगपतियों को छूट देना प्रदेश के वित्तीय हितों पर कुठाराघात है  | मध्यप्रदेश में अब  उद्योगपतियों और पूंजीपतियों की सरकार है  |  नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने मुख्यमंत्री कमलनाथ पर अनिल अम्बानी के जरिये निशाना साधा है और कहा प्रदेश में अब उद्योगपतियों और पूंजीपतियों की सरकार है  | मुख्यमंत्री स्वयं उद्योगपति हैं  | उन्हें जनता और गरीबों की चिंता से ज्यादा उद्योगपतियों की पूंजी बढ़ाने की चिंता है  | एक तरफ मुख्यमंत्री कहते हैं कि प्रदेश की वित्तीय स्थिति ठीक नहीं  | दूसरी ओर उद्योगपतियों को छूट दे रहे हैं, उनकी देनदारी किस्तों में बांट रहे हैं  | प्रदेश के वित्तीय हितों पर कुठाराघात है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Suicide

प्रेमिका की 11 को होने वाली थी शादी   छतरपुर मे प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी जोडे ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली  |  प्रेमिका की 11 फरवरी को शादी होने वाली थी और वह अपनी शादी से नाखुश थी  | इसके चलते उसने अपने प्रेमी के साथ अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली  |  बमीठा पुलिस स्टेशन के  बहारपुरा गांव में एक प्रेमी प्रेमिका ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी  | पुलिस को सूचना  मिली  थी ,कि   युवक युवती एक साथ फांसी पर लटके है |  पुलिस मौके पर पहुंची,तो पता चला कि नीरज पाल और उसकी प्रेमिका सुषमा ने फांसी लगा कर खुदकुशी की है | सुषमा की शादी 11 तारीख को होना थी ,और उसके घर पर शादी के कार्यक्रम चल रहे थे ,लेकिन अपने प्रेमी के साथ शादी न होने की वजह.से  वह परेशान थी |  कल शाम दोनो ने  तय किया कि जब वह एक दूसरे के नही हो सकते ,तो वह फाँसी लगाकर आपनी जीवन लीला समाप्त कर लेगे  |  इसके बाद दोनों ने एक साथ फांसी लगा ली  | घटना के बाद से गांव मे मातम का माहौल है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

DEAD BODY

जानवरों के खाने से मृतक की नहीं हो पाई पहचान   संत हिरदाराम नगर के  बैरागढ़ कला में गेहूं के खेत में तीन दिन पुरानी  लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया  |  लाश किसकी है इसकी पहचान नहीं हो पाई है |  बताया  जा  रहा है की मृतक व्यक्ति उम्र करीब चालीस वर्ष है |  जानवरों ने खाने के कारण मृतक  की पहचान करना मुश्किल हो गया है |  भोपाल के  समीप बसे बैरागढ़ कला गांव में उस वक़्त हड़कंप मच गया  | जब एक व्यक्ति की 3 दिन पुरानी लाश गेहूं के खेत में  पड़ी मिली |  सुबह के वक्त जब लोग  खेत पर  काम करने गए तो उन्होंने लाश को देखा |  और इसकी सूचना  तुरंत खेत के  मालिक को  दी  |  मालिक ने तत्काल खजूरी थाना पुलिस को बुलाया और इस शव की जांच कराई  | पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच में है  | मृतक का चेहरा पहचानना मुश्किल हो रहा है  |  क्योंकि लाश   3 दिन पुरानी है  | खेत में पड़ी इस लाश को जानवरों ने भी खाने की कोशिश की जिस कारण मृतक की पहचान होना मुश्किल हो रहा है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 RAMBAI

रामबाई:कांग्रेस वोटबैंक की राजनीति करती है   सागर में कांग्रेस के रविदास जयंती पर दलित सम्मेलन पर बसपा विद्यायक रामबाई ने  सवाल उठाए  | रामबाई ने मुख्यमंत्री कमलनाथ की तारीफ़ की लेकिन यह भी कहा कांग्रेस ने बाबा साहब के साथ कब अत्याचार नही किया  |  बहुजन समाज पार्टी की विधायक रामबाई ने सवाल खड़ा किया कि कांग्रेस ने दलितों को कब सम्मान दिया इन्होंने  दलित के लिए  कभी कुछ नहीं किया |  हाँ उसका इस्तेमाल वोटबैंक के रूप में जरूर किया  | उन्होंने कहा कांग्रेस ने तो बाबा साहब आंबेडकर पर भी अत्याचार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी  |  चुनाव आते हैं तो कांग्रेस दलित की बात करने लगाती है और फिर दलित को भूल जाती है  | उन्होंने कहा कोंग्रस में सिर्फ मुख्यमंत्री कमलनाथ एक ऐसे नेता हैं जो दलितों और आदिवासियों के लिए अच्छा काम कर रहे हैं  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Robbery accused arrested

सुनसान इलाके में करते थे लूट   मुंगावली  पुलिस ने  पांच हजार के इनामी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है  | इन अपराधियों ने कियोस्क में कार्य करने वाले एक व्यक्ति से बीस हजार रुपये  और दो मोबाइल की लूट की थी  |  मुंगावली पुलिस ने पांच हजार के इनामी दो आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर धर दबोचा | 12 जनवरी को राघवेंद्र नमक युवक से  से इन बदमाशों ने  लूट की घटना को अंजाम दिया था |  जिसमे इन्होने राघवेंद्र को रात के समय  सूनसान इलाके में ले जाकर  |  20 हजार व दो मोबाईल लूट लिए थे |  पुलिस को इन अपरधियों की बहोत दिनों से तलाश थी |  पुलिस को  मुखबिर से सूचना मिली की  संजू प्रताप बागड़ी के पास एक नया एंड्रॉयड मोबाइल है | जो की लूट का बताया जा रहा है  |  जिसके बाद थाना प्रभारी रोहित दुबे ने टीम गठित कर आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल कर ली |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 ROAD ACCIDENT

कार और ट्रक की आमने-सामने से हुई टक्कर   कटनी में एक तेज रफ़्तार कार और ट्रक की आमने सामने से भिड़ंत हो गई  | ये भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी की कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और छह लोग  घायल हो गए   | बड़वारा थाना इलाके में देर रात  एक कार और ट्रक की आमने-सामने हुई टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई  | दोनों ही वाहनों की रफ्तार बहुत तेज थी | राख से भरा हुआ ट्रक कटनी  जा  रहा था और कार कटनी से बाहर की ओर जा रही थी। इसी दौरान दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई  |  कार में सवार तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जिनके नाम मोहन सिंह, रवि पटेल और कल्ला वर्मा हैं |  ये सभी जगतपुर, उमरिया के रहने वाले बताए जा रहे हैं  | वहीं इस हादसे में छह लोग  घायल हो गए  हैं |  जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है |  घटना की सूचना मिलने के बाद जगतपुर गांव में मातम छा गया है  | हादसे के बाद रास्ते से गुजर रहे अन्य लोगों ने रुककर घायलों को बाहर निकाला और घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Paddy soaked

डेढ़ लाख टन धान भीगा सरकार को  बड़ा नुकसान   सिंगरौली जिले में बेमौसम बारिश ने सरकारी दावों की पोल खोल दी है  |  सरकारी बदइंतजामी से डेढ़ लाख टन धान भीग गया है जिस कारण सरकार को लाखों का नुकसान हुआ है  | 15 दिनों में भी खरीदी केंद्रों से उठकर  ये धान गोदाम तक नहीं पहुँच पाया था  |  सिंगरौली में हुई बेमौसम बारिश ने सरकारी दावों की पोल खोल दी है , खुले आसमान तले रखा हुआ तकरीबन डेढ़ लाख टन से ज्यादा धान भीगने से खराब होने की आशंका है , जिससे सरकार को लाखों का नुकसान होगा  |  बीते 15 दिनों में भी जिले के 32 सोसायटियों में अधिकांश जगह खुले आसमान के नीचे धान डम्प है और निजी परिवहन कर्ता ठेकेदार की मनमानी और सरकारी अफसरों की नाफ़रमानी  से अभी तक धान  उठाया नहीं गया   |  अब  वहीं बेमौसम बारिश से धान सड़ने का खतरा है |  जिले के जिम्मेदार बहानेबाजी इससे  बताकर पल्ला झाड़ रहे हैं  | मगर किसानों को 2 माह के बाद भी धान का पेमेंट नहीं हो रहा है जिससे उनकी आगे की खेती बाड़ी पिछड़ रही है  | यही नहीं जिला सहकारी बैंकों के किसान चक्कर काट रहा है मगर अफसर अपने ही हिसाब से चल रहे हैं  | एक वजह यह भी बताई जा रही कि जब तक किसानों की धान सोसायटी से गोदाम को नहीं पहुंचेगी तब तक भुगतान नहीं हो सकता है  |  साथ ही जिनके भुगतान आये हैं उन्हें भी मनमाने तरीके से जहां 50 हजार की जरूरत है वहां 5 हजार दे रहे हैं  |  जिससे किसानों में काफी आक्रोश है  |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 SBI BANK

 फिक्स डिपॉजिट पर कम किया  ब्याज     देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने ब्याज दरें सस्ती कर दी हैं, लेकिन लगे हाथ एफडी यानी फिक्स डिपॉजिट पर ब्याज दरें कम कर के ग्राहकों को झटका भी दे दिया है |  इससे एसबीआई के ग्राहक खुश भी हो सकते हैं और दुखी भी  |  एसबीआई ने लगातार नौवें वित्त वर्ष 2019-20 के लिए मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट में कटौती की घोषणा की है  | बैंक ने एमसीएलआर में पांच बीपीएस की कमी का ऐलान किया है | अब यह दर 7.90 प्रतिशत से घटकर 7.85 प्रतिशत सालाना हो गई है  | नई दरें 10 फरवरी   से लागू होंगी |  इससे ग्राहकों को फायदा होगा क्योंकि वे अब सस्ती दर पर होम लोन और ऑटो लोन ले सकेंगे  | गौरतलब है कि गुरुवार को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करने की घोषणा की  | रेपो रेट 5.15 फीसदी पर बना हुआ है, फिर भी SBI ने M C L R में कटौती की है |  बैंक ने 46 दिनों से 179 दिनों में मैच्यॉर होने वाली एफडी के लिए ब्याज दर में 50 बेसिस पॉइंट की कटौती की  है  | अब, इन जमाओं पर 5% की ब्याज दर मिलेगी | 180 दिनों से लेकर 210 दिनों तक और 211 दिनों से 1 वर्ष से कम समय में मैच्यॉर होने वाली एफडी के लिए अब 5.50% की ब्याज दर देगा |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

Vicious thief caught

चोरों के पास से 3लाख 90 हजार रूपये का सामन जप्त कबाड़ बीनते हुए चोरी की घटनाओं को देते थे अंजाम   सिवनी पुलिस ने चोरी का सामान बाँट रहे चोर गिरोह को गिरफ्तार किया है | चोरों के पास से  3 लाख 90 हजार रुपये के सोना चांदी के जेवरात एवं नगद रुपये जप्त किये गए हैं |  ये आरोपी रहवासी इलाकों में  घूम घूम कर कबाड़ बीनते हुए चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे  |  सिवनी के लखनादौन में  पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक के निर्देश पर | पुलिस ने  चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ा है  |  लखनादौन पुलिस द्वारा पकड़े गए 5 आरोपियों से बारीकी से पूछताछ करने पर बताया गया कि  वो दिन में घूम फिरकर गांव, कस्बा, मोहल्लों में कबाड़ बीनकर घरों की रेकी कर लेते थे | और घरों में ताला जड़ा देखकर दिन में ही चोरी की घटना को अंजाम देते थे |  गौरतलब है की पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मिशन टोरिया की पहाड़ी के पीछे कुछ संदिग्ध लोग बैठकर पैसों एवं जेवरातों का आपस मे बंटवारा कर रहे हैं  |  जिसकी सूचना पर संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी ने टीम के साथ तत्काल पहुँचकर घेराबंदी की | और मौके  से 5 लोगो को सोना, चांदी के जेवरात एवं नगद रुपये के साथ गिरफ्तार किया  |  एसडीओपी अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि चोरी करने वाले आरोपियों के पास से कुल 3 लाख 90 हजार रुपये के सोना चांदी के जेवरात एवं नगद रुपये जप्त किये गए हैं |  ये आरोपी रायसेन और  नरसिंहपुर जिले के है  |  जो घूम घूम कर कबाड़ बीनते हुए चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे| इन चोरों पर  पहले से ही चोरी की कई घटनाओ को अंजाम देने का आरोप है  |  और इन  के खिलाफ न्यायालय में मुकदमे में चल रहे हैं | इन चोरों  से सघनता से पूछताछ जारी है जिसके चलते ओर भी खुलासे होने की उम्मीद  है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 LATA SAMMAN

संस्कृति मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ ने दिया सम्मान   प्रख्यात पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर तथा संगीत निदेशक कुलदीप सिंह को इंदौर में  एक गरिमामय समारोह में राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान से अलंकृत किया गया |  प्रदेश की संस्कृति मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ ने कलाकारों को सम्मानित किया  |  राज्य शासन के संस्कृति विभाग द्वारा स्थापित राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण समारोह का आयोजन बास्केटबॉल कॉम्पलेक्स में किया गया है। प्रदेश की संस्कृति मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ ने कलाकारों को सम्मानित किया  | अलंकरण समारोह के साथ ख्याति प्राप्त मोनाली ठाकुर की प्रस्तुति के साथ समारोह में सम्मानित विभूतियों ने अपने कलाकारों के साथ संगीतमयी प्रस्तुतियां दी  | इससे पहले राज्य स्तरीय सुगम संगीत प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया |  इसमें चयनित प्रतिभावान कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी | मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग ने उत्कृष्टता और सृजन को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने की अपनी परम्परा के अनुसरण क्रम में सुगम संगीत के क्षेत्र में राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान की स्थापना की है |  सम्मान के अन्तर्गत सम्मानित कलाकार को दो लाख रूपये और प्रशस्ति पट्टिका भेंट की जाती है  | सुगम संगीत के क्षेत्र में कलात्मक श्रेष्ठता को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से 1984 में लता मंगेशकर सम्मान स्थापित किया गया है  | यह सम्मान संगीत रचना और गायन के लिए दिया जाता है  | इस बार ये सम्मान प्रख्यात पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर तथा संगीत निदेशक कुलदीप सिंह को दिया गया  |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 PC SHARMA

ट्रिपल आईटी खुलना भोपाल के लिए गौरव की बात   एमपी के मूल मुद्दों की बजाये सरकार इवेंट करने में व्यस्त हो गई है  | आइफा अवार्ड मध्यप्रदेश में करवाए जाने के बाद अब इंडियन आइडल का फिनाले भोपाल में होगा  |  यह जानकारी जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा ने मीडिया को दी  |  एमपी के जनसम्पर्क और विधि मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि  मॉब लॉन्चिंग के कानून को लेकर  वे गृह मंत्री से  चर्चा करेंगे और इसे रोकने के लिए क्या किया जा सकता है इस पर जल्द  एक्शन लेंगे | शर्मा ने ट्रिपल आईटी  खोले जाने को भोपाल के लिए गौरव की बात कहा .| शर्मा ने कहा I I T A   और IIFA के बाद अब इंडियन आइडल का भोपाल में   ग्रेंड फिनाले होगा  | इंडियन आइडल का ग्रेंड फिनाले 20 फरवरी को टीटी नगर स्टेडियम में होगा  |  जिसमे हिमेश रेशमिया, नेहा कक्कड़, विशाल ददलानी और  बाकी फिनाले का पार्टिसिपेंट  शामिल होंगे  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 TULSI SILAWAT

सिलावट :  ये घटना  सभ्य समाज के नाम पर कलंक   मॉब लिंचिंग का शिकार हुए सांवेर के कृषक गणेश पटेल के परिजनों को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है  |  सरकार ने भीड़ द्वारा की गई मारपीट में गंभीर घायल हुए 4 किसानों को इंदौर के चोइथराम अस्पताल में भर्ती करवा कर बेहतर चिकित्सा के निर्देश जारी किए हैं  |  स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि जिले के खड़किया में किसानों को पैसे लेने के बहाने बुलाकर उनके साथ षड्यंत्र पूर्वक मारपीट  की घटना ना सिर्फ निंदनीय है बल्कि सभ्य समाज के नाम पर कलंक है  | तुलसी सिलावट ने धार पुलिस अधीक्षक व कलेक्टर से इस संबंध में बात कर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं  | जिसके बाद धार पुलिस ने 30 दोषियों को चिन्हित कर  तीन को गिरफ्तार भी कर लिया है | स्वास्थ मंत्री ने कहा कि   महज एक अफवाह से गुस्साए लोगों द्वारा पीट पीट कर मार डालना एवं मौत की कगार तक पहुंचाना अत्यंत दुःखद, गंभीर घटना है  |  सिलावट ने कहा मैं  विश्वास दिलाता हूं कि सरकार पीड़ितों को पूरी मदद एवं न्याय दिलवाएगी, साथ ही दोषियों के विरुद्ध कड़ी करवाई कर ये सुनिश्चित करेगी की ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नही हो  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 MAHAKAAL

महाशिवरात्रि मानेगी शिवनवरात्रि के रूप में   ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि पर लगातार 44 घंटे मंदिर के पट खुले रहेंगे  |  महापर्व पर राजाधिराज महाकाल आम दिनों की अपेक्षा डेढ़ घंटे पहले जागेंगे  |   20 फरवरी को रात 2.30 बजे मंदिर के पट खुलेंगे  | पश्चात भस्मारती होगी  |  इसके बाद आम दर्शन का सिलसिला शुरू होगा, जो निरंतर 22 फरवरी की रात 11 बजे शयन आरती तक चलेगा  |  बारह ज्योतिर्लिंगों में से एकमात्र दक्षिण मुखी ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि, शिवनवरात्रि के रूप में मनाई जाती है  |  इस बार भी 13 फरवरी से शिवनवरात्रि की शुरुआत होगी  भूतभावन भगवान् महाकाल के दरबार में शिवनवरात्रि  से प्रतिदिन भगवान का अलग-अलग रूप में आकर्षक श्रृंगार होगा  | उसके बाद  21 फरवरी को महाशिवरात्रि के लिए 20 फरवरी की रात 2.30 बजे मंदिर के पट खुलेंगे तथा भस्मारती होगी |  सुबह 5 बजे से आम दर्शन की शुरुआत होगी |  दोपहर 12 बजे तहसील की ओर से भगवान महाकाल की पूजा अर्चना की जाएगी | शाम 4 बजे होल्कर व सिंधिया स्टेट की ओर से पूजन किया जाएगा |  इसके बाद रात्रि 11 बजे से रात्रि पर्यंत महापूजा होगी   | पूजन उपरांत 22 फरवरी को तड़के 4 बजे भगवान महाकाल का सप्तधान रूप में श्रृंगार कर उनके शीशसवामन फूल व फलों का सेहरा सजाया जाएगा | सुबह 10 बजे तक भक्तों को सेहरे के दर्शन होंगे  | सेहरा उतारने के बाद दोपहर 12 बजे साल में एक बार दोपहर में होने वाली भस्मारती होगी   | रात 11 बजे 44 घंटे बाद मंदिर के पट बंद होंगे | ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में शिवनवरात्रि के दौरान प्रतिदिन सुबह 9.30 से दोपहर एक बजे तक विशेष पूजा अर्चना होगी  |  शाम को दोपहर 3 बजे से संध्या पूजन तथा इसके बाद भगवान का विशेष श्रृंगार होगा |   विशेष अभिषेक-पूजन के समय गर्भगृह में भक्तों का प्रवेश निषेध रहता है  |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 MOB LYNCHING

एक किसान की  गई जान पांच जख्मी स्पेशल टीम ने तीन लोगों को पकड़ा   मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार आइफा अवार्ड करवाने में व्यस्त है   | वहीँ अपना पैसा वापस लेने गए किसानों के साथ गांव के लोगों ने मॉब लिंचिंग की   जिसमें एक किसान की जान चली गई और पांच अन्य घायल हो गए  | इस घटना ने सिस्टम की पोल खोल के रख दी है |  किसानों ने भीड़ से जैसे तैसे अपनी जान बचाई लेकिन इसके बावजूद एक व्यक्ति की जान चली गई  | इस मामले में सबसे गंभीर बात यह है कि पुलिस को इस किसानों ने सूचना दे दी थी कि वह मजदूरों से अपना पैसा वापस लेने जा रहे हैं  |  आइफा अवार्ड में व्यस्त कमलनाथ सरकार में भी कानून व्यवस्था की हालत चिंताजनक है  | धार के मॉब लॉन्चिंग की घटना ने बता दिया है कि हालात कितने भयावह हैं  |  मजदूरों को बतौर एडवांस दिए रुपए लेने आए सांवेर तहसील के खेड़ा गांव के किसानों ने बुधवार सुबह 9 बजे तिरला थाने पहुंचकर सूचना दे दी थी  |  पुलिस ने उनसे कहा था कि तुम रुपए मांग लेना, विवाद मत करना  | पुलिस ने किसानों की मदद करने की जहमत नहीं उठाई  |  इन किसानों को नहीं मालूम था कि बच्चा चोर की अफवाह फैलाकर उनके साथ जमकर मारपीट की जाएगी  | वाहनों में तोड़फोड़ के साथ आग लगा दी जाएगी  |  किसान एक मकान में छिप गए, लेकिन भीड़ ने दरवाजा तोड़कर उन्हें निकाला और बेरहमी से पीटते रहे  |  ग्राम खेड़ा के किसानों के साथ जिस तरह मारपीट की गई, उसके वायरल वीडियो देखकर ही लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं  |  भीड़ के हाथ में लाठी-पत्थर जो आया वह बरसाना शुरू कर दिया  |  पीड़ित जान की भीख मांग रहे थे, लेकिन गुस्साई भीड़ ने मानवीयता की हद पार कर दी |  एक एक किसान पर   200 से 300 लोग प्रहार कर रहे थे  | पुलिस के दो जवानों के आने पर भी भीड़ किसानों को पीटती रही | पुलिस बल ने पहुंचकर अश्रु गैस के गोले छोड़ भीड़ को तितर-बितर किया  |  इस मामले में बनाई गई स्पेशल टीम ने तीन लोगों को पकड़ लिया है, उनसे पूछताछ की जा रही है  | विनोद  मुकाती निवासी शिवपुर खेड़ा गांव तहसील सांवेर जिला इंदौर ने बताया कि मैं खेती करता हूं  | मेरे सहित मेरे ही ग्राम के गणेश  तथा राधेश्याम   लिम्बा, नरेंद्र   शर्मा, जगदीश   शर्मा व जगदीश चंद्र ने तिरला ब्लॉक के खिरकिया ग्राम के पांच मजदूरों अवतार, जामसिंह, महेश, राजेश व सुनील को 6-7 माह एडवांस के तौर पर हरेक को 50-50 हजार रुपए   दिए थे  |  ये पांचों हमारे यहां मजदूरी पर आने की बजाए गुजरात चले गए  | जब इन लोगों से हमने रुपए वापस मांगे तो इन्होंने अपने ग्राम में रुपए लेने के लिए हमें बुलाया था  | बुधवार सुबह 6 बजे हम पांचों के साथ रवि   शंकरलाल  दो कारों में सवार होकर खिरकिया के लिए निकले  | हमें इलाके के बारे में जानकारी नहीं थी तो हमने खिरकिया ग्राम के ही मुकेश  लाल, जो हमारे ग्राम में मजदूरी के लिए आया था, को भी साथ बैठा लिया  | हम सातों करीब सुबह 9 बजे तिरला पुलिस थाने पहुंचे तथा वहां पुलिस को अपने आने का कारण बताया  | इसके बाद हम तिरला से करीब 8 किमी दूर खिरकिया ग्राम पहुंचे  | जहां पहुंचते ही 15-20 ग्रामीणों ने हमारा रास्ता रोक लिया और पत्थरबाजी शुरू कर दी |  हम घबरा गए |  जैसे-तैसे कार पलटाकर जान बचाकर भागे  |   इसी दौरान खिरकिया के पत्थरबाजों ने आगे के ग्रामों में मोबाइल के जरिए झूठी सूचना फैला दी कि दो वाहनों में कुछ लोग दो बच्चों का अपहरण कर भागे हैं  |  सूचना फैलते ही ग्रामीणों ने हमारा पीछा शुरू कर दिया |  रास्ते में तीन-चार स्थानों पर हमें रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन हम वाहन भगाते रहे  |  करीब 20 किमी दूर ग्राम बोरलाई में 150 से 200 लोगों ने बाइक अड़ाकर हमारी दोनों कारों को रोक लिया  |  देखते ही देखते वहां भीड़ जमा होना शुरू हो गई | हमने बचाव के लिए पास ही स्थित दुकान में घुसकर दरवाजा लगा लिया, लेकिन भीड़ ने दरवाजा तोड़ दिया और बुरी तरह से हमारे साथ लकड़ी, पत्थर   से मारपीट शुरू कर दी  | उसके बाद हम सब बेसुध हो गए  | मनावर थाना प्रभारी युवराजसिंह चौहान ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा अश्रु गैस छोड़कर भीड़ को खदेड़ा  |  घायलों को अस्पताल लाया गया  | गंभीर घायल गणेश को बड़वानी रेफर किया गया था, लेकिन  उसकी मौत हो गई  |  इन कार सवारों के साथ खिरकिया ग्राम का मजदूर मुकेश  अंतरलाल भी था, जो गायब है | उसे ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है |  मामले में  अवतारसिंह, भुवानसिंह, जामसिंह तथा 40 से 45 लोगों पर हत्या, हत्या का प्रयास व बलवा में प्रकरण दर्ज किया है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Missing school student

पढ़ाई के डर से  खुद गायब हुए थे बच्चे पुलिस ने बच्चों को तलाश कर किया परिजनों के हवाले   गावं के चार बच्चे स्कूल के लिए तो निकले  | मगर स्कूल नहीं पहुंचे | इन बच्चों के माता पिता मजदूरी करते हैं  | जब वे पूरा दिन मजदूरी करके वापस घर लौटे तो बच्चों को घर में ना पा कर परेशान हो गए  | आस-पास पूछने पर भी जब बच्चों के बारे में नहीं पता चला तो  | परिजनों ने 100 नंबर पर इसकी सुचना दी  | पुलिस ने सकुशल बच्चे तलाश लिए हैं |  रात भर इन बच्चों को शरण देने वाले व्यक्ति को भी पुलिस अधीक्षक ने सम्मान किया हैं  |  सिंगरौली जिले (बैढ़न) सरइ थाना के जम गडी गांव के चार नाबालिक बच्चे  | लापता हैं ये बच्चे सुबह स्कूल जाने के लिए निकले थे |  मगर घर वापस नहीं लौटे |  मिली जान कारी के अनुसार यह बच्चे स्कूल जाने के लिए निकले तो थे  | मगर स्कूल भी नहीं पहुंचे  | यह सभी बच्चे अगरिया बर्ग के बताए जा रहे हैं  | उनके परिजन दिहाड़ी मजदुर हैं  जो  मजदूरी करने चले गए थे |  जब शाम को मजदूरी करके लौटे तो अपने बच्चों को घर में ना देख उनकी आस पास खोज खबर  मगर कोई पता नहीं चला  | तब  बच्चों के परिजनों ने 100 नंबर डायल किया |  उन की सूचना पर  थाना प्रभारी सरई सन्ख धर द्विवेदी ने तत्काल फरियादी की सूचना पर  लिखित आवेदन लिया  |  और 12 घंटे के अंदर बच्चों को ढूंढ निकाला  |  तफ्तीश में पता चला कि बच्चे पढ़ाई के डर से भाग गए थे जो पास ही जंगल में छुपे हुए थे | पुलिस ने  चरों ही बच्चे ढूंढ कर परिजनों के हवाले कर दिए हैं |  सिंगरौली पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने  घटनाक्रम की जानकारी देते हुए  बताया | कि इस मामले में सरई टीआई संखधर द्विवेदी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा स्थानीय निवासी हरीनारायण गुर्जर जिन्होंने बच्चों को  रात में शरण दी थी  |  उनके इस नेक कार्य को देखते हुए व बच्चों को ढूंढने में सहयोग  के लिए हरीनारायण को एसपी ने सम्मानित किया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

  Pradyuman Singh

मंत्री प्रद्युम्न सिंह नाचे और खूब बजाय झुनझुना   नाले साफ़ करने से चर्चाओं में आये मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री  प्रद्युम्न सिंह अब एक बारात में नाचते नजर आए  | यही नहीं मंत्री  प्रद्युम्न सिंह ने बाजे वाले से झुनझुना ले कर भी बजाय |  अब तक आपने एमपी के मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर को झाड़ू लगाते यह फिर नाले में उतारकर कीचड़ साफ़ करते ही देखा होगा  | इस वजह से इनकी चर्चा भी बहुत हुई और यह भी कहा गया कि अगर यही सब मंत्री को करना है तो बाकि सफाई अमले की जरूरत क्या है  |  लेकिन हम यहाँ बता रहे हैं  प्रद्युम्न सिंह का नया वीडियो  | ये वीडियो  भी खूब वायरल हो रहा हैं |  अपने भतीजे की शादी के  उत्साह और उल्लास में  मध्य प्रदेश सरकार के खाद्य आपूर्ति मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर नाचते नजर आये  | मस्ती में  प्रद्युम्न सिंह ने बाजे वाले से झुनझुना ले कर भी बजाया |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 NAROTTAM MISHRA

मंदिर की जमीन बेचकर आइफा करवाएगी  सरकार   मध्यप्रदेश सरकार मंदिरों की जमीन बेचने की योजना बना रही है  |  इस पर कटाक्ष करते हुए पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि क्या सरकार मंदिरों की जमीन बेच कर आइफा करवाने की योजना बना रही है  | सरकार को वक्फ की जमीन नजर नहीं आती  |  कमलनाथ सरकार के आइफा अवॉर्ड कराने पर पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा टिकट खरीदने के लिए युवाओं को लोन दिलाए सरकार  इसके लिए स्वाभिमान योजना के तहत युवाओं को लोन दिया जाए  |  मंदिरों  की खाली जमीन बेचने के मामले में नरोत्तम मिश्रा ने   कटाक्ष किया और कहा कि मंदिर की जमीन बेचकर आईफा कराने की योजना में है सरकार |  सरकार को इसके दुष्परिणामों का ज्ञान नही है  | मठ मंदिरों पर अगर वहां होटल बनेगा यह धार्मिक स्थान की पवित्रता को खत्म करने  की कोशिश है  | सरकार ने जिस दिन उस फाइव स्टार होटल में सुंदरकांड का पाठ कराया था  |  मैं समझ गया था कि कोई ना कोई तुषाराघात होने वाला है  | वक्फ बोर्ड को जमीनों पर कमलनाथ सरकार की नज़र क्यों नही पड़ती   |  बीजेपी नेता ने कहा  एमपी में तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है कांग्रेस  | एक तरफ बीजेपी श्रीराम के मंदिर को बनाने के लिए सारी बाधाएं दूर कर रही है  दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी जो मंदिरों की जमीन बेच रही है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 MAHILA JYATTI

दुष्कर्म का बनाया था वीडियो आरोपी हैं  जीजा-साले   सिंगरौली मे एक महिला से ज्यादती कर वीडियो बनाने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है  | महिला का  रिश्तेदार  उसे सुनसान  जगह ले गया  | जहाँ उसने अपने एक  रिश्तेदार  के साथ मिलकर महिला के साथ ज्यादती  की  | और उसका वीडियो बना लिया  |  सिंगरौली के  बैढन में पुलिस  ने बलात्कार के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया  | पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन  ने बताया की | महिला को नजदीकी रिश्तेदार झांसा देकर सुनसान मकान में  ले  गया  | जहाँ आरोपी ने अपने साले के साथ मिलकर पीड़िता से ज्यादती की | और उसका वीडियो बना लिया  मुख्य  आरोपी सुरेश  ने वीडियो जैसे ही अपने दोस्तों को दिखाया तो यह बात फ़ैली और थाने तक पहुंच गई  | जिसके  बाद पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाई की  | आरोपी सुरेश व बाबूराम सोनी जो दोनों साले और जीजा बताए जा रहे हैं  |  पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी  अरुण पांडेय ने तत्काल दोनों आरोपियों पर आईपीसी की धारा के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 RSS MOHAN BHAGVAT

राष्ट्र विरोधी साजिश का डटकर करें मुकाबला   आरएसएस प्रमुख मोहन भगवत ने कहा  राष्ट्र विरोधी ताकतें देश के माहौल को खराब करना चाहती हैं  |  ऐसी राष्ट्र विरोधी साजिशों से सतर्क रहें  | इनका डटकर मुकाबला करें  | युवाओं को, समाज को इन राष्ट्र विरोधी साजिशों से सतर्क करें   |  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने  शारदा विहार विद्यालय में आयोजित मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के विभाग प्रचारकों की बैठक में  कहा इस समय राष्ट्र विरोधी तत्व सक्रीय हैं | ये राष्ट्र विरोधी ताकतें देश के माहौल को खराब करना चाहती हैं  |  ऐसे में  ऐसी राष्ट्र विरोधी साजिशों से सतर्क रहें  |  इनका डटकर मुकाबला करें |  युवाओं को, समाज को इन राष्ट्र विरोधी साजिशों से सतर्क करें |   मोहन भागवत ने अपने भोपाल प्रवास के दूसरे दिन  कांग्रेस शासित मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ से आए हुए आरएसएस विभाग प्रचारकों के साथ बातचीत जारी रखते हुए दोनों राज्यों में नागरिकता संशोधन कानून  के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों के बारे में फीडबैक लिया  |  दोनों राज्यों में 15 साल तक भाजपा की सरकार थी  |   सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने प्रांतीय एवं जिले के अधिकारियों की बैठक में चर्चा करते हुए कहा कि धर्म संस्कृति एवं समाज के सर्वांगीण विकास को पूर्ण करने का दायित्व हमारा है  | इस दायित्व को पूरा करने के लिए हम सभी को मनुष्य निर्माण के कार्य में लग जाना चाहिए  | समस्याओं के समाधान के लिए ऐसे सामर्थ्यवान स्वयंसेवक खड़े करने हैं, जो परिस्थिति के साथ स्वयं की भूमिका को तय करने के लिए तैयार रहें   | बैठक में उन्होंने ग्राम विकास के कार्यों एवं वर्तमान विकास कार्यों के साथ आगामी वर्ष के कार्यक्रमों की समीक्षा की | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Attack on sdm

गुंडों के निशाने पर थे एसडीएम सपकाले   मध्यप्रदेश में गुंडों और माफिया के हौंसले इतने बुलंद हैं कि  इन गुंडों ने छतरपुर  एसडीएम अनिल सपकाले के दफ्तर पर हमला कर दिया  | नकाबपोश बदमाशों ने एसडीएम  कार्यालय के बाहर उत्पात मचाया और फायरिंग की  |  मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार का गुंडों और माफिया के खिलाफ अभियान सिर्फ आम लोगों को परेशान करने के लिए नजर आया क्योंकि इस अभियान का असर गुंडे और माफियाओं पर पड़ा होता तो प्रदेश में शांति का वातावरण होता  | छतरपुर में एसडीएम कार्यालय के बाहर खडे़ वाहन को माफिया के गुंडों ने क्षतिग्रस्त किया   | फिर इन गुंडे हमलावरों ने तहसील परिसर में कार्यरत महिला मजदूर को धमकी दी  | आज सुबह अचानक पांच नकाबपोश बदमाशों ने एसडीएम दफ्तर पर हमला बोल दिया ,बदमाश फायरिंग करते हुये दफ्तर के अंदर गये और एस डी एम के चेंबर मे तोडफोड की और बाहर निकलकर उनकी वाहन के भी कांच फोड़ दिये ,घटना के समय एस डी एम अनिल सपकाले अपने दफ्तर  में मौजूद थे |  घटना की सूचना जैसे ही पुलिस के  आला अधिकारीयों को लगी ,तो  पुलिस मौके पर पहुंच गई और  मामले की जांच शुरु  की | घटना के समय बदमाशों ने माली को भी धमकाया और फारार हो गये | इस सब के पीछे भूमाफियाओं का हाथ माना जा रहा है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 War against the net

शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत हुई कार्यवाई   ग्वालियर में राज्य सरकार के चलए जा रहे  शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत कार्यवाई की गई  |  अभियान के तहत प्रशासन ने 10 लाख रुपये की कीमत के  मिलावटी खाद्य तेल पर कार्यवाई की  | और जांच के लिए रिफाइंड और सरसों तेल के सैम्पल लिए  |  मिलावट खोरी को रोकने के लिए  सरकार ने  शुद्ध के खिलाफ युद्ध की शुरुआत की  | जिसके तहत  ग्वालियर प्रशासन  इस अभियान के तहत पहली कार्यवाई की | प्रशासन ने 10 लाख रुपए कीमत के  मिलावटी खाद्य तेल पर बड़ी कार्यवाई की  |  बताया जा रहा है की अधिकारीयों द्वारा जांच के लिए परोपकार ब्रान्ड के गोदाम से  रिफाइंड व सरसों के तेल के सैंपल लिए  गए  |  जानकारी के अनुसार हजीरा स्थित ट्रिपल आईटीएम के सामने बने गोदाम में दो टैंकरों में  संभावित मिलावटी तेल लाया गया था  | जिसकी सूचना पर अधिकारीयों ने यह कार्यवाई की  | इस दौरान अधिकारीयों ने वहां पर कार्य कर रहे मजदूरों के बारे में भी जानकारी ली |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Future of female students

छात्राओं से शौचालय के लिए ढुलवाया जाता है पानी छिंदवाड़ा मॉडल की पोल खोलते शासकीय स्कूल   एंकर - मुख्यमंत्री कमलनाथ जी | आईफा अवार्ड प्रदेश में करवाकर पता नहीं आप प्रदेश को कौन सी उचाईयां पर ले जा रहे हैं  .... मगर शायद प्रदेश के लिए बेहतर ये हों की उन उचाईयों से नीचे आकर आप जमीनी हकीकत को देखे  |  छिंदवाड़ा मॉडल की तर्ज पर मध्यप्रदेश का विकास करने की बात कहकर   आप सत्ता में तो आ गये  | मगर सरकार आपके मॉडल छिंदवाड़ा के ही हाल ख़राब हैं  | कमलनाथ के मॉडल छिंदवाड़ा में कल का भविष्य गढ़ने वाले स्कूली छात्रों के शासकीय स्कूल में पढ़ाने के लिए शिक्षक ही नहीं हैं |  और ना ही बच्चों के लिए कोई सुविधा ही हैं |  सुनिए कमलनाथ जी |  अब इससे ज्यादा शर्मनाक बात क्या होगी की स्कूल की छात्राओं से शौचालय के लिए पानी ढुलवाया जा रहा  |  तस्वीरें कभी झूठ नहीं बोलती |  शासकीय स्कूलों की ये तस्वीरें मुख्यमंत्री कमलनाथ के छिंदवाड़ा विकास की पोल खोल रही है |  मुख्यमंत्री कमलनाथ जी आइये आपको दिखाते है  | छिंदवाड़ा मॉडल की कुछ तस्वीरें  |  ये आपके विकास की कहानी कहती हैं | ये तस्वीरें आपके छिंदवाड़ा के परासिया के दरबई गाँव मे शासकीय स्कूल की हैं   | ये आपके आईफा की  चकाचौंध से बिलकुल उलट हैं  |  हालात बेहद गम्भीर हैं |  मुख्यमंत्री जी आप छिन्दवाड़ा जिले को शिक्षा के क्षेत्र में ऊँचा बताते है |  लेकिन तस्वीरें तो कुछ और ही बयान कर रही हैं  | यहाँ के शासकीय  स्कूल में शिक्षक यदा कदा ही मिलते है  |  पढ़ाई के नाम पर बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है |   पढ़ने आये बच्चों से शौचालय के लिए पानी ढुलवाया जा रहा|  अब आप सुनिए की स्कूल में पढ़ने वाली तीसरी कक्षा की छात्रा क्या कह रही हैं |  सुना आपने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली राजनंदनी कह रही हैं की  |  नागवंशी मेडम रोजाना संडास के लिए पानी ढुलवाती है |  अब देखिये शिक्षकों के हाल | इनमे भी बच्चों को पढ़ाने में ज्यादा रूचि दिखाई नहीं देती  |  शिक्षक आयेदिन स्कूल से गायब रहते है  |  और पूछने पर पता चला की वे शादी समारोह में गए है  | अब प्रदेश में स्कूलों की शिक्षा का क्या स्तर हैं यह तस्वीरें देख कर साफ़ समझ आता हैं | बच्चों की पढ़ाई से ज्यादा शिक्षकों का शादी में जाना ज्यादा जरूरी है  |  अब - जब इस बारे में अधिकारी से बात की गई तो  |  अधिकारी ने यह कह कर पल्ला झाड़ लिया की उन्हें इस बारे में ज्यादा जानकारी ही नहीं है | जब अधिकारी को समस्या भी बता दी |  तो उनका जवाब सुनकर आप भी हैरान हो जायेंगे  | उन्हेने बड़ी ही मासूमियत से जवाब दे दिया की स्वच्छता के तहत यह कार्य किया जा रहा होगा  | अब सवाल यह है की बच्चे पढ़ने आते हैं या स्वच्छता के नाम पर शौचालय के लिए पानी ढोने  | अब आप ही बताईये की बच्चों के साथ ऐसा व्यवहार कहाँ तक सही है |  हालाँकि अधिकारी ने शिक्षक की गैरमौजूदगी में कार्य करवाए जाने की आलोचना भी की  |  और जांच कराने की भी बात कही  |  मुख्यमंत्री कमलनाथ जी और शिक्षा मंत्री प्रभु राम चौधरी जी   | जरा फ़िल्मी सितारों की जगमगाती दुनिया से बहार आकर आपने राज्य में बच्चों का भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ को रोकिये  |  नहीं तो जैसे इनका भविष्य अंधकार में हैं वैसे की कही आपकी सरकार का भविष्य भी अन्धकार की ओर ना चला जाए   | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Invalid recovery memo

कोल ट्रांसपोर्ट ने की कोयला व्यापारी के साथ बैठक   भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ सार्वजनिक क्षेत्रों के उद्योगों को बचाने के लिए संघर्षरत है  |  इसको लेकर कोयला खदानों में गेट मीटिंग की जा रही है  |  इसी संबंध में बीएमएस ने कलेक्टोरेट में धरना प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है |  वहीँ कोल ट्रांसपोर्ट ने भी कोयला व्यापारी के साथ बैठक की  |  ट्रक भरवाने के लिये 500रु टन से वसूली के अवैध काम के लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ को ज्ञापन सौपने की बात कही |  जिला छिन्दवाड़ा के परासिया में कोयला व्यपारी और ट्रांसपोर्ट यूनियन की बैठक हुई   जिसमे ट्रक यूनियन ने कोयला व्यपारी को अवैध रु देने से इनकार किया  |  लम्बे समय से ट्रक में कोयला भरवाने के लिये कोयला व्यपारी को 500रु टन के हिसाब से देना पड़ता था  |  इसी बात को लेकर आज दोनों ने बीच मे बैठक हुई और ट्रक यूनियन ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री कमलनाथ को ज्ञापन देकर करने का निर्णय लिया  |  परासिया के भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ सार्वजनिक क्षेत्रों के उद्योगों को बचाने के लिए संघर्षरत है  |  इसको लेकर कोयला खदानों में गेट मीटिंग की जा रही है |   इसी संबंध में बीएमएस ने कलेक्टोरेट में धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

  IIFA Award

प्रदेश की जनता है हलाकान नाचने वाले सरकारी मेहमान    कर्ज में डूबी कमलनाथ सरकार का आयोजन  | आईफा अवार्ड  | कमलनाथ की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर रहा हैं  | सोशल मीडिया पर इस आयोजन को लेकर कमलनाथ पर तंज कसे जा रहे हैं | वही आईफा अवार्ड के ग्लैमर और कर्ज में डूबे मध्यप्रदेश पर सियासत उबाल पर आ गई हैं   नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने तो यहाँ तक कह दिया की  | कमलनाथ सरकार के निकम्मेपन, नाकारापन और वादाखिलाफी का जश्न है आईफा अवार्ड  | प्रदेश की जनता  है हलाकान और नाचने गाने वाले बनेगे सरकारी मेहमान  |     नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती पर दलितों आदिवासियों पर अत्याचार हो रहे है |  किसान कर्जमाफी के इंतजार में आत्महत्या कर रहे है   | युवा हताशा और अवसाद का शिकार हो रहे हैं  | कन्याएं अपनी गृहस्थी बसाने के लिए उपहार राशि का इंतजार कर रहीं है  |  संबल योजना के हितग्राही कफन सहायत  | मृत्यु सहायता की आशा में रोज बैंको से खाली हाथ लौट रहे है | खाली खजाने का हवाला देकर कमलनाथ सरकार गरीबों की योजनाओं को बंद कर रही है  | वहीं दूसरी ओर आईफा अवार्ड के नाम पर सरकार अपनी वाहवाही में लगी हुई है |  उन्होंने कहा कि यह आईफा अवार्ड प्रदेश की जनता के पैसो से हो रहा हैं  |  कमलनाथ सरकार के नाकारापन, वादाखिलाफी और दलित और आदिवासियों पर बढते अत्याचारों का जश्न है |  उन्होंने कहा कि गरीबों की चिंता करने की बजाय कमलनाथ सरकार फिल्म सितारों की आवभगत में लगी हैं  | प्रदेश की जनता हलाकान और नाचने गाने वाले सरकारी मेहमान बनेंगे |  उन्होंने कहा कि सरकार में बैठे लोगों को आईफा अवार्ड जैसे नाच गाने का शौक है  | तो बड़े शहरों में जाकर अपने पैसों से अपने शौक पूरे करे |  जनता की गाढ़ी कमाई ऐसे आयोजनों पर खर्च करना जनता का अपमान है |  जिसे प्रदेश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी |  नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा कि  |  एक तरफ सरकार खाली खजाने का रोना रो रही है  | तत्कालीन भाजपा सरकार पर दोषारोपण कर रही है कि खजाना खाली छोड़ा है | लेकिन फिजूल खर्ची के लिए सरकार के पास पैसा कहां से आ रहा है  |  पता चला है कि सरकार आईफा अवार्ड पर करीब 58 करोड़ रूपए की राशि खर्च करने जा रही है  |  यह राशि और भी ज्यादा हो सकती है |  इसकी तैयारियों के लिए सरकारी मशीनरी को लगाया गया है  |  लेकिन प्रदेश की कमल नाथ सरकार एक साल बीत जाने के बाद भी किसानों का कर्जमाफ नहीं कर सकी है  |  उन्होंने कहा कि सरकार ने वृद्धजनों के लिए जिलों की निराश्रित निधि के 750 करोड भी अन्यत्र खर्च कर दिए |  अतिथि शिक्षक पिछले 53 दिन से धरने पर बैठे है  |  उन्हें नौकरी से निकाला जा रहा है  | और दूसरी तरफ सरकार का यह तर्क की आईफा से रोजगार बढेगा  |  यह हास्यास्पद है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Health testing camp

मधुमेह व अन्य बीमारियों का हुआ परीक्षण   संत हिरदाराम नगर में बोरवन क्लब ने स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया |  इस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में सैकड़ो की तादात में शामिल हुए और अपनी सवस्थ समस्याओं के बारे में जानकारी ली | और  अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया  |  संत हिरदाराम नगर में  बोरवन क्लब द्वारा  स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया  |   शिविर में गांधी जी के गाए वैष्णव जन तो तेने कहिये,जे पीर पराई जाने रे के गीत भी गाये गए |  शिविर में स्वच्छता को लेकर लोगों को जागरूक किया गया  | शिविर में सैकड़ों की तादात में लोगों ने भाग लिया  |  और  अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया | शिविर में मधुमेह,रक्तचाप,पेट की सभी बीमारियों व लीवर संबंधि बीमारियों के विशेषज्ञों ने लोगों को सम्बंधित बीमारी की जानकारी दी  |  इस मौके पर बड़ी संख्या में क्लब के लोग मौजूद रहे |  कार्यक्रम में स्वच्छता को लेकर कई बातें कही गई  |  साथ ही पर्यवरण को स्वच्छ बनाये रखने का सन्देश भी दिया गया | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Gujarati community election

तीन सालों से लगातार महाकाल पैनल का कब्ज़ा महाकाल पैनल सहित तीन पैनल हुए थे शामिल    दामोदर वंशीय जूना गुजराती समाज के  | अखिल भारतीय टेकचंद जी महाराज रजिस्टर्ड ट्रस्ट कड़छा के |  त्रिवार्षिक चुनाव  गुरुधाम कड़छा में संपन्न हुए  |  समाज के इस त्रिवर्षीय चुनाव में तीन पैनल शामिल हुए थे | यह चुनाव 11 पदों के लिए किया गया था   |  जिसमे तीन सालों से लगातार जीतते आ रहे महाकाल पैनल ने एक बार फिर जीत हांसिल की  |  दामोदर वंशी जूना गुजराती अपने समाज के लोगो को जोड़े रखने के लिए लगातार प्रयासरत रहता हैं  | होना गुजरती समाज में हर तीन सालों में एक बार चुनाव होते हैं  |  जिसमे समाज के ही अलग - अलग पैनल हिस्सा लेते हैं  | और समाज के लोग वोट करते हैं  |  समाज का यह चुनाव पुरे नियम कायदे से होता हैं  | जिसमे निर्वाचन अधिकारी पूरी चुनाव प्रक्रिया को सपन्न करता हैं   | इस बार चुनाव में जूना गुजरती समाज के तीन पैनल शामिल हुए थे |  जिसमे महाँकाल पैनल ने लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक जीत दर्ज की  | गुरुधाम कड़छा में संपन्न चुनाव में महाकाल पेनल ने अध्यक्ष सहित सभी 11 पदों पर जीत हांसिल की हैं |  चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए महाँकाल पैनल के वर्तमान अध्यक्ष मोहनलाल चौहान ने कड़े मुकाबले में भंवर लाल जाधव को 86 मत से पराजित किया  |  चौहान को 1675मत व जाधव को 1589 मत प्राप्त हुए  | वही अध्यक्ष पद के अन्य प्रत्याशि नरेंद्र परमार को 45 मत  | बंसीलाल परमार को 304 मत |  मनोरमा देवी गोयल को 41 मत प्राप्त हुए  |  सचिव पद के लिए मुकाबले  में महाँकाल पैनल के नरेंद्र पडिहार ने मोहनलाल मकवाना को 368 मतों से पराजित किया |  पड़िहार को 2003 मत व मकवाना को 1635 मत प्राप्त हुए थे |  कोषाध्यक्ष पद के लिए महाँकाल पैनल के मनीष सोलंकी ने |  बालकृष्ण गेहलोत को 265 मतों से पराजित किया  | सोलंकी को 1869 मत व गेहलोत को 1604 मत प्राप्त  हुए थे  |   जबकि ट्रस्टी के 8 पदों के लिए महाँकाल पैनल के रमेश चंद्र डाबी1781मत  |  धनराज माहेश्वरी1725 मत  |  रूप किशोर सोलंकी1723 मत  |   गोपाल परमार1669 मत  |  हेमराज सोलंकी1648 मत|  महेश चौहान1633 मत  |  शांतिलाल पंवार1597 मत व सुभाष गोयल1569 मत प्राप्त कर विजय हुवे  |  कड़छा ट्रस्ट के चुनाव के  लगातार तीसरी बार बने निर्वाचन अधिकारी  | सोहनलाल परमार ने मतगणना के पश्चात विजय उम्मीदवार की घोषणा की  | परिणामों की घोषणा होते ही महांकाल पैनल के समर्थकों ने विजेता प्रत्याशियों को फूल माला पहना कर बधाई दी और जमकर आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया  |  शांतिपूर्वक मतदान के लिये पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था भी की गई है।      

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Corona patient returned

चीन से आया छात्र अस्पताल से भाग गया था    छतरपुर में 20 दिन पहले चीन से नौगांव लौटे मेडीकल छात्र को कोरोना वायरस के संदेह में जिला अस्पताल लाया गया  | अस्पताल में उसे स्पेशल आइसोलेशन वॉर्ड में रखकर जांच के सैंपल पूना लैब भेजे गए थे, इस बीच छात्र अस्पताल से लापता हो गया है  |  इसके बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी उसे पकड़कर वापस अस्पताल लाए  | ताकि उसका उचित इलाज हो सके  |  नौगांव निवासी अभिषेक राजपूत चीन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है  |  वह 20 दिन पहले घर लौटा था  | तभी से उसके गले में दर्द और सर्दी जुकाम है    वह शनिवार को नौगांव के स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए पहुंचा |  उसे जिला अस्पताल भेजा गया  |  जहाँ  उसे स्वाइन फ्लू के लिए बनाए गए आइसोलेशन वॉर्ड में चिकित्सकीय निगरानी में भर्ती कर दिया गया व छात्र के खून एवं यूरिन के सैंपल लेकर पूना लैब भेजे गए |  लेकिन मरीज सोमवार दोपहर वार्ड से अचानक गायब हो गया  | उसके बाद से ही उसका कोई पता नहीं लगा  |  इसके बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी उसे पकड़कर वापस  अस्पताल लाए   उधर चीन में कोरोना वायरस अलर्ट के बाद वहां अध्ययनरत खरगोन जिले के दो विद्यार्थी रविवार सुबह दिल्ली  एयरपोर्ट पर पहुंचे  | जहाँ  से इन्हें सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण के बाद सीधे गुरुग्राम स्थित सेना के आईटीबीटी कैंप में भेज दिया गया  |  खरगोन के शुभम गुप्ता और गांव गोगावां के अब्दुल मतीन खान चीन के शियान शहर में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं |  शुभम व मतीन के परिजन ने बताया कि उनकी बच्चों से बात हुई |  वे स्वस्थ हैं  |  सेना के कैंप में रविवार को उनका ब्लड सैंपल लिया गया  | 14 दिन उन्हें यहीं रखा जाएगा  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 DEATH

मछली पकड़ने वाले जाल में फ़सने से हुई मौत   छतरपुर मे तालाब मे डूबने से दो चचेरे भाईयो की मौत हो गई | दोनों भाई तालाब में नहाने गए थे  | नहाने के दौरान मछुआरों द्वारा मछली पकड़ने के लिए डाले गए जाल में  फ़सने से  |  उनकी मौत हो गई |  छतरपुर के नौगांव थाना क्षेत्र  में तालाब मे डूबने से दो चचेरे भाईयो की मौत हो गई  | घटना मऊसानियां के तालाब की है | 16 साल का  हेमंत श्रीवास और 17 साल का देवेन्द्र  तालाब मे नहाने गये थे  | जब शाम तक दोनो घर नही पहुंचे  | तो उनके परिजनो ने दोनो की तलाश शुरू की  | परिजनों ने  तालाब के बाहर दोनो के कपडे रखे देखे  | और  तत्काल इसकी सूचना पुलिस को  दी  |  सुबह होमगार्ड के जवानो द्वारा रेस्क्यू  आपरेशन चलाया  | करीब  दो घंटे बाद दोनो युवको के शव तालाब से निकाले गये  |  दोनो युवकों की मौत  मछुआरों  द्वारा तालाब मे मछली पकड़ने के लिए डाले गए  जाल मे फंसने की वजह से हुई |  चचेरे भाईयो की मौत से परिजनो मे मातम का माहौल है  |  वही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Rajbhoj Airport

एयरपोर्ट की दीवार फांदकर रनवे पर पहुंचा युवक युवक ने पत्थर से  हेलीकॉप्टर के तोड़े कांच स्पाइसजेट की फ्लाइट के आगे लेटा युवक   भोपाल के  राजा भोज एयरपोर्ट के संवेदनशील रन-वे पर टेकऑफ हो रहे विमान के सामने युवक पहुँच गया | यह देख पायलट को विमान रोकना पड़ा |  इस युवक ने इससे पहले एयरपोर्ट पर खड़े हेलीकॉप्टर को क्षतिग्रस्त किया | इस घटना ने एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा दिए हैं  |  राजाभोज एयरपोर्ट की सुरक्षा भगवान् भरोसे है  | अब तक   कुत्ते और सियार  और भैंस के  विमान के सामने आने की घटनाएं हुई हैं |   यह पहला मौका है जब सीधे टेकऑफ हो रहे विमान तक कोई सिरफिरा युवक पहुंच गया |  एयरपोर्ट पर अंदर जाना आसान नहीं है |  लेकिन इस घटना ने एयरपोर्ट की सुरक्षा की पोल खोल दी है  | यह पहला मौका है तब कोई सिरफिरा सीधे विमान के सामने तक जा पहुंचा है  | रन-वे के शुरूआती छोर एवं टैक्सी-वे के बीच में सीआईएसएफ के प्वाइंट हैं  |  यहां जवान तैनात रहते हैं  | चारों तरफ वॉच टावर लगे हैं |  ऐसे में एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सवाल खड़े होना लाजमी है  |  विशेषज्ञों का कहना है कि स्टेट पुलिस और सीआईएसएफ के बीच समन्वय की कमी के कारण ही युवक अंदर तक घुस आया  |  यदि स्टेट हैंगर पर घुसते ही पहले ही पुलिस सीआईएसएफ को सूचना दे देती तो शायद युवक रन-वे तक नहीं पहुंच पाता  |  वहीं सीआईएसएफ ने रन-वे पर आते ही उसे क्यों नहीं पकड़ा, यह भी जांच का विषय  है  | सीआईएसएफ के जवानों ने उसे हिरासत में लेकर जब पूछा कि तुम यहां तक कैसे और क्यों घुसे तो सिरफिरे युवक ने कहा मुझे कमांडो बनना है  |  मैें देश की सेवा करना चाहता हूं | युवक से गांधीनगर पुलिस पूछताछ कर रही है |  एयरपोर्ट पर घुसने के बाद  युवक  बड़े आराम से रनवे पर  पहुँच गया जहाँ  | स्पाइस जेट की उड़ान संख्या एसजी 3721 उदयपुर के लिए टेकऑफ हो रही थी  | विमान ग्राउंड पर ही था कि पायलट को सामने एक युवक दिखाई दिया  | उसके हाथ में पानी की बोतल और पत्थर थे  |  सुरक्षित और संवेदनशील क्षेत्र में युवक को देख चालक दल हैरान रह गया  |  पायलट ने विमान को टेकऑफ करने के बजाय वापस टैक्सी-वे की तरफ मोड़ दिया   |  इसी बीच युवक दौड़ता हुआ एप्रैन की तरफ भागा  और पत्थर से एक हेलीकॉप्टर के कांच तोड़े |  हेलीकॉप्टर की नोज़ को क्षति पहुंचाई | इसी बीच सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने उसे हिरासत में ले लिया, लेकिन तब तक युवक हेलीकॉप्टर के कांच तोड़ने में कामयाब हो गया  |  इस युवक का नाम  योगेश त्रिपाठी बताया गया है |  डीआईजी इरशाद वली ने बताया कि पूछताछ में युवक ने बताया कि वह बीसीए की पढ़ाई कर रहा है | युवक से सघन पूछताछ की जा रही है  |  साथ ही उसकी मानसिक स्थिति के बारे में मनोचिकित्सकों से भी राय मांगी है  | युवक के खिलाफ अति सुरक्षित इलाके में अनाधिकृत रूप से घुसने की धाराओं के तहत कार्रवाई की  गई है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 BANK HADTAL

476 शाखाएं रहीं बंद 7लाख करोड़ का व्यवसाय प्रभावित   बैंक कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर राष्ट्रव्यापी हड़ताल की  |  जिसका असर भोपाल में भी देसखनो को मिला | भोपाल की करीब 476 राष्ट्रीयकृत बैंकों की शाखाएं बंद रहीं  | करीब पांच हजार बैंक कर्मचारियों के सड़कों पर उतरने से बैंक का कामकाज  पूरी तरह ठप्प रहा  |  भोपाल में बैंकों की हड़ताल का असर सर्वाधिक देखने को मिला  | 12 सूत्रीय मांगों को लेकर 40 हजार बैंक कर्मी हड़ताल पर रहे |  बैंक कर्मचारी 26 माह से लंबित वेतन पुनर्निरीक्षण समझौता, पांच दिवसीय बैंकिंग, नई पेंशन योजना, पे-स्लिप कंपानेंट सहित कुल 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सड़क पर उतरे  इस दौरान सभी ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की |  प्रदेशभर के कुल 40 हजार बैंक कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल पर रहे |   इससे प्रदेशभर में सात लाख करोड़ और भोपाल में डेढ़ करोड़ रुपए का लेनदेन प्रभावित हुआ है  |  आगे भी बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की हड़ताल जारी रह सकती हैं |  बैंक कर्मचारियों ने बताया हमारा उद्देश्य बैंक बंद कर लोगों को परेशान करना बिल्कुल नहीं है  |  केंद्र सरकार लंबित 12 सूत्रीय मांगें नहीं मान रही है  | बार-बार चेतावनी के बाद भी बैंक कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण नहीं हो रहा है  |  जिस कारण बैंक कर्मचारियों को सड़क पर उतर कर विरोध करना पड़ रहा है  | हड़ताल में बड़ी संख्या में महिला बैंक कर्मचारी भी शामिल हुईं  | दिव्यांग महिला बैंक कर्मचारी व्हील चेयर पर हड़ताल में शामिल होने पहुँची   |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Uproar in Collectorate campus

मंत्री बृजेन्द्र सिंह ने कोंग्रेसियों को समझया   छतरपुर कलेक्ट्रेट परिसर में युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उस समय जमकर हंगामा और नारेबाजी की  जब प्रभारी मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर जिला योजना समिति की बैठक ले रहे थे  |  मंत्री बृजेन्द्र सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्तों को समझाया और उनकी समस्याओं के निराकरण की बात कही  |  जिला योजना समिति की बैठक में मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौर महत्वपूर्ण चर्चा कर रहे थे  | तभी बड़ी तादाद में युवक  कांग्रेस कार्यकर्ता  जिला अध्यक्ष लोकेंद्र वर्मा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट के अंदर घुस गए और  जबरदस्ती जिला योजना समिति की बैठक में   जाने लगे  |  कलेक्ट्रेट में मौजूद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की और इस दरमियान पुलिस और कार्यकर्ताओं में  झड़प भी हुई   | युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कई बार शिकायतों के बाद जहां भ्रष्ट अधिकारियों पर कोई भी कार्यवाही नहीं हो रही है  | वहीं विधायक कार्यकर्ताओं को अनदेखी करते हैं   |   उपेक्षा का शिकार हो रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में जमकर हंगामा करते हुए प्रशासन के खिलाफ अपनी भड़ास निकालते हुए नारेबाजी की  और अपनी ही सरकार और विधायकों  को कटघरे में खड़ा किया  | वहीं प्रभारी मंत्री ब्रजेन्द्र सिंह इस प्रदर्शन से नाराज  दिखे और वो बैठक से बाहर  आकर  कार्यकर्ताओं से मिले   | उन्होंने कार्यकर्ताओं को जल्द ही समस्याओं का निराकरण करने  का आश्वासन दिया  |       

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

Narmada Jayanti

शहरों के गंदे पानी की एक बूंद भी नर्मदा में न मिले   नर्मदा जयंती के मौके पर नर्मदा नर्मदा नदी के किनारे पूजन और नर्मदा  अभिषेक किया गया  | होशंगाबाद में  प्रभारी मंत्री पीसी शर्मा ने  सेठानीघाट पर जलमंच से मां नर्मदा का अभिषेक किया  | उन्होंने  कलेक्टर को निर्देशित किया कि शहर के गंदे पानी की एक बूंद मां नर्मदा में शामिल नहीं हो इसके पूरे इंतजाम एक साल में किए जाएं  | उन्होंने कहा प्रत्येक व्यक्ति एक-एक पौधा मां नर्मदा किनारे लगाने का संकल्प पूरा करे |  शासन-प्रशासन की ओर से मां नर्मदा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए हम पूरे प्रयास करेंगे  |  नर्मदा के सभी तटों पर सुबह से रात तक नर्मदा पूजन और अभिषेक के कार्यक्रम चलते रहे |  मुख्य समारोह होशंगाबाद में हुआ जहाँ प्रभारी मंत्री पीसी शर्मा ने नर्मदा की पवित्रता को बनाये रखने के लिए अधिकारीयों को निर्देश दिए  |  शर्मा ने कहा कि मां नर्मदा के आंचल हरदा-होशंगाबाद में मेरा जन्म हुआ और मां नर्मदा की कृपा से ही मुझे इस जिले का प्रभारी तथा धर्मस्य विभाग का मंत्री बनाया गया  | मेरा सौभाग्य है कि मैं मां नर्मदा जयंती पर मुख्य अतिथि के रूप में आज यहां अभिषक करने आया हूं   | समारोह की अध्यक्षता कर रहे विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने प्रभारी मंत्री से शहर के लिए 700 करोड़ के स्वीकृत सीवेट प्लांट प्रोजेक्ट के लिए जमीन उपलब्ध कराने की मांग की  | डॉ. शर्मा ने कहा कि यह प्रोजेक्ट यह पूरा हो जाता है तो मां नर्मदा में शहर की गंदगी शामिल नहीं होगी  | प्रशासन को यदि मंत्री निर्देशित कर दें तो दो-तीन दिन में ही जमीन मिल जाएगी |   जलाभिषेक के दौरान सेठानीघाट पर करीब 30 हजार से अधिक लोग मौजूद थे |  प्रशासन व पुलिस ने लोगों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे  |  गश्ती दल दस नावों से नदी में गश्त करते रहे  | पौराणिक मान्यताओं के अनुसार शिवपुत्री माँ नर्मदा का जन्म माघ मास की सप्तमी तिथि को हुआ था |  उसी हिसाब से हर वर्ष नर्मदा जयंती मनाई जाती है  |  नर्मदा  जयंती महोत्सव के तहत  दोपहर में  सेठानीघाट पर मां नर्मदा का जन्मोत्सव मनाया गया |  जिसमें  मां नर्मदा का  अभिषेक  एवं कन्या पूजन  कार्यक्रम हुआ  |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

  Death by Harsh firing

पुलिस ने रंजिश के चलते हत्या करने की आशंका जताई   छतरपुर मे एक बार फिर हर्ष फायरिंग के दौरान  एक युवक की जान चली गई  | पुलिस ने इसे हर्ष फायरिंग ना मानते  हुए आपस में रंजिश के तहत की गई हत्या बताया है  |  छतरपुर राजनगर थाना क्षेत्र के बरा डिगोनी  मे हर्ष फायरिंग के दौरान मंगल पटेल की गोली लगने से मौत हो गई |  बताया जा रहा है की बरा डिगोनी मे तिलक समारोह चल रहा था  | तभी मंगल पटेल भी इस समारोह मे शामिल होने पहुंचा  | तो वहां कुछ लोग द्वारा कट्टे से हर्ष फायरिंग की जा रही थी   | इसी फायरिंग के दौरान मंगल को गोली लग गई  | गोली लगने से तिलक समारोह मे हडकंप मच गया   | घायल मंगल को जिला अस्पताल लाया गया  | जहाँ  उसकी इलाज के दौरान ही मौत हो  गई  |  वही पुलिस घटना को हर्ष फायरिंग न मानते हुए  |  इसे आपस के  विवाद के चलते   | गोली मारकर  हत्या करने की बात कह रही है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Gandhi statue unveiled

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद छात्रों ने कम दिखाई रूचि   सिवनी के महाविद्यालयों में महात्मा गांधी की प्रतिमा का  अनावरण कर  संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया  | और युवाओं को उनके बताये हुये सत्मार्ग  पर चलने का सन्देश दिया गया  |  सिवनी के  महाविद्यालयों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी  स्तंभ के  निर्माण का लोकार्पण किया गया  | इस दौरान  युवाओं को उनके बताये हुये सन्मार्ग पर चलकर  देश की उन्नति की ओर अग्रसर करने का सन्देश  दिया गया | शासकीय महाविद्यालय परिसर में आयोजित गांधी स्तंभ के लोकार्पण के दौरान बड़ी संख्या में वरिष्ठ जनो की उपस्थिति रही  | कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के अतिरिक्त समस्त कॉलेज परिवार मौजूद  रहा  | इस मौके पर  बापू के स्वतंत्रता के लिए चलाये गए अहिंसात्मक आंदोलनो एवं त्याग के बारे में चर्चा की गई  |  महात्मा गांधी के संवाद दर्शन कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय में मौजूद  छात्र छात्राएं  परिसर में यहाँ वहाँ टहलते नजर आए |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

  Inferiority of doctors

गर्भवती महिला को नहीं दिया गया ओढ़ने के लिए  कम्बल   सिवनी के लखनादोन  सिविल अस्पताल में डॉक्टरों और स्टाफ  की संवेदनहीनता सामने आई है   | प्रसव पीड़ा से तड़प रही एक महिला को अस्पताल में बमुश्किल बेड दिया गया  | उसपर भी स्टाफ ने महिला को इस कड़कड़ाती ठण्ड में ओढ़ने के लिए ना तो कम्बल दिए   | और ना ही गद्दे उपलब्ध कराये   इतना ही नहीं अस्पताल के स्टाफ ने गर्भवती महिला को चलता करने की भी कोशिश की  | जब इस बारे में बीएमओ से बात की गई तो उन्होंने  वही जांच कराने का रटा रटाया जवाब दिया |  सिवनी में लखनादौन  के सिविल अस्पताल में डॉक्टरों और स्टाफ  की संवेदनहीनता का नजारा देखने को मिला |  सुबह करीब 4 बजे प्रसव पीड़ा से तड़प रही अनिता दीक्षित को  डॉक्टरों की उपेक्षा के चलते  |  ठंडे  बिस्तर पेटी में बिना किसी चादर के करीब आधे घण्टे लेटना पड़ा |   इतना ही नही, अस्पताल में मौजूद महिला नर्सों ने कम्बल न होने की बात कह कर  |  उसे चलता करने की कोशिश की   | करीब एक घण्टे की मशक्कत के बाद  पीड़ित महिला को अस्पताल में एक पलँग नसीब हुआ  | लेकिन अस्पताल में मौजूद  स्टाफ ने गर्भवती महिला को ना ही कम्बल  दिए  |  ना ही गद्दा उपलब्ध कराया  | और आखिर में महिला को  अपने घर से लाए हुए कपड़ो पर ही सोना पड़ा  |  जब इस बारे में सिविल अस्पताल के बीएमओ  बी. एम. सोलंकी से बात की गई तो उन्होंने वही रटा रटाया जबाव दिया  | सोलंकी ने  मामले की जांच कर कारवाई करने की बात कही  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Clean India opens its pole

कागजों में किया जा रहा कार्य जगज-जगज कचरे का लग रहा ढेर    स्वच्छ भारत मिशन के तहत भारत सरकार  लाखों रुपए खर्च कर रही है  |  इसके बावजूद टीकमगढ़ में नगरपालिका की लापरवाही के चलते हर जगह कचरे का ढेर लगा हुआ है |  नगरपालिका के अधिकारी सिर्फ कागजों में ही टीकमगढ़ को स्वच्छ और नंबर वन  बनाने में लगे है  |  टीकमगढ़ में नगरपालिका के सफाई व्यवस्था की पोल खुलती नजर आ रही है  | अधिकारी और कर्मचारियों की लापरवाही के चलते जगह जगह कचरे का अम्बार लगा हुआ है  |  कहने को तो सरकार स्वच्छ भारत के तहत लाखों रुपये खर्च कर रही है  | स्वच्छता के नाम पर बड़े-बड़े होर्डिंग लगाकर दीवालों पर वॉल पेंटिंग कर  जनता के पास मैसेज भेजे जा रहे हैं  | लेकिन नगर पालिका के अधियकरी  और कर्मचारी इस योजना को पलीता लगा रहे है  | लगता है  टीकमगढ़ को स्वच्छता में नंबर वन बनाने का कार्य सिर्फ कागजों पर ही किया जा रहा है  | खुद  विधायक के घर के पास स्थित मंदिर में  कूड़े का  ढेर देखा  जा सकता है |  ऐसे ही तमाम इलाके है  जहां पर नगरपालिका की टीम महीनों से सफाई करने नहीं गई है  |  वहां कूड़े का ढेर जमा हो गया है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Power theft in court

विभाग को नहीं है जानकारी खुले तार से हो सकता है हादसा   टीकमगढ़ में  अदालत से सटे भवन के निर्माण में चोरी की  बिजली का उपयोग करने का मामला सामने आया है | अदालत परिसर में बिजली के पोल में लगे  डीपी से केवल डालकर यह चोरी निजी ठेकेदार द्वारा की जा रही है |  जब इस बारे में बिजली विभाग के अधिकारी से पूछताछ की गई तो उनको इसकी जानकारी ही नहीं थी  |  अदालत परिसर के नजदीक  ठेकेदार के द्वारा सरेराह बिजली चोरी का मामला सामने आया है  | अदालत परिसर में लगी डीपी पर  ठेकेदार के द्वारा केवल डालकर बिजली चोरी की जा रही है  | और भवन का निर्माण किया जा रहा है  | लोगों का कहना है की  बड़े लंबे समय से बिजली चोरी  जा रही है  | ठेकेदार की मनमानी के चलते  सड़क पर केबल को खुला छोड़ दिया गया है  | जिससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है  |  इसके बावजूद बिजली विभाग ने आँखे मूंद रखी है  | जब इस संबंध में बिजली विभाग के सीनियर अधिकारी  से बात की गई  | तो उन्होंने इस मामले की जानकारी ना होना बताया  |  और विजिलेंस से इसकी जांच कराने की बात कही  | ऐसा लगता है की बिजली विभाग को किसी बड़े हादसे का इन्तजार है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 FIR registered on land mafias

शासकीय जमीन को प्राइवेट में बदलकर की गई बिक्री   छतरपुर में भू माफियाओं के खिलाफ कार्यवाई लगातार जारी है  | इसी कार्यवाई के तहत एसडीएम ने 14 भू माफियाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए | बताया जा रहा है की ये भू माफिया हेराफेरी कर  सरकरी जमीन को प्राइवेट में बदलवाकर खरीदी बिक्री करते थे  |   कमलनाथ सरकार के  भूमाफियाओ के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत  |  छतरपुर मे एंटी  माफिया के खिलाफ कार्यवाई लगातार जारी है  |  बतया जा रहा है की भू माफिया सरकारी जमीन की हेराफेरी कर इसको  प्राईवेट जमीन में बदल  देते थे  | और फिर इस जमीन की खरीद फरोख्त की जाती थी |  जिसको देखते हुए एसडीएम ने  14 भूमाफियाओ पर एफ आई आर दर्ज करने का आदेश सिविल लाईन थाने को  दिया  | गौरतलब है की भू माफियाओं द्वारा  रीवा -ग्वालियर नेशनल हाईवे के कदारी गांव मे भी हेरा फेरी की गई है | जहां  13 एकड़ जमीन शासकीय होने के बाद भी इस जमीन पर  खजुराहो यूनिवर्सिटी बनाई जा रही थी  | जिसको देखते हुए  यूनिवर्सिटी के संचालक के खिलाफ भी एफ आई आर दर्ज करने का आदेश दिया गया है |  इसके साथ ही जो शासकीय कर्मचारी इन सब में लिप्त थे उनपर भी कार्यवाई करने के आदेश हिये गए है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Vox Populi

 समस्याओं के जल्द निराकरण करने के दिए निर्देश   सिंगरौली  एसपी ने  बरगवां थाना क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया  | और  कैम्प लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी  | इस दौरान लोगों ने राजस्व और बिजली सम्बंधित समस्याएं एसपी को बताई | जिन्हे दूर करने के लिए  एसपी ने  निर्देश  दिए  |  सिंगरौली में एसपी अभिजीत रंजन टीआई मनीष त्रिपाठी के साथ अपने औचक दौरे पर बरगवां थाना क्षेत्र के खरखटा गांगी  गांव पहुंचे  | जहाँ उन्होंने कैंप लगाकर  लोगों की  समस्याएं सुनी | और  उनके निदान हेतु सम्बंधित अधिकारी को निर्देश दिए | इस दौरान लोगों ने  एसपी को  विस्थापन एवं राजस्व , बिजली संबंधित सहित अन्य समस्याओं के बारे में बताया  | इस मौके पर पुलिस महकमे सहित राजस्व , एमपीईबी के अधिकारी-कर्मचारी , स्थानीय सरपंच ,सचिव  सहित  स्थानीय  लोग मौजूद रहे |  एसपी अभिजीत रंजन ने  बरगवां थाने को हराभरा रखने के लिए थाना  प्रभारी और स्टाफ की सराहना की  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Village panchayat becomes warehouse pile

नहीं बची है ग्रामीणों की समस्या सुनने की जगह   छिंदवाड़ा के  एक ग्राम पंचायत में सरपंच पति ने सभाकक्ष को  सीमेंट बोरी का  गोदाम बना दिया है  ...जिस सभाकक्ष में ग्रमीणो की समस्या सुनी जानी चाहिए  |  वहां सीमेंट की बोरियां और गन्दगी का भडार लगा हुआ है  |  छिंदवाड़ा में  परासिया विधानसभा के बेलगांव ग्राम पंचायत की सभाकक्ष को सरपंच पति द्वारा गोदाम बना दिया गया है |  जिस सभाकक्ष में ग्रामीणों की समस्या सुनी जानी चाहिए वहाँ अब सीमेंट की बोरियां रखी जा रही है |  सभाकक्ष में गन्दगी का भण्डार लगा हुआ है |  यहाँ ना तो सरपंच के बैठने की जगह बची है  | ना ही सचिव के बैठने की | जगह जगह बोरियां नजर आती है  | जब इस बारे में सरपंच पति से बात की गई तो वो पल्ला झाड़ते नजर आये | सरपंच पति का कहना है की यहां कार्य चल रहा है तो बोरियां कहाँ रखेंगे  | अब सवाल यह की अगर सभाकक्ष सीमेंट की बोरिया रखने के लिए है तो फिर ग्रामीणों की समस्या सुनने और कार्य करने की जगह कौन सी है  | खैर हम आपको सुनाते है सरपंच की दलील |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Narmada Festival

विश्व पर्यटन के मानचित्र पर  लाने का प्रयास    31 जनवरी से 2 फरवरी तक अमरकंटक में जिला प्रशासन नर्मदा महोत्सव का आयोजन  कर रहा है | 31 जनवरी को मुख्यमंत्री इस महोत्सव का  उद्धाटन करेंगे  | 1 फरवरी को नर्मदा जयंती महोत्सव पर प्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर और 2 फरवरी को गायक कैलाश खेर प्रस्तुति देंगे |  नर्मदा जयंती महोत्सव को   भव्य रूप दिया जा रहा है ताकि अमरकंटक विश्व पर्यटन के मानचित्र पर अपनी जगह बना सके  |  नर्मदा जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन ने नर्मदा महोत्सव का आयोजन कर पहली बार विभिन्न् कार्यक्रम आयोजित किए हैं  |  आयोजन की तैयारियों को लेकर डीआईजी शहडोल रेंज पीएस उईके ने आयोजन में प्रयुक्त होने वाले कार्यक्रम स्थलों की व्यवस्थाओं व सुरक्षा प्लान की समीक्षा की  | नर्मदा नदी क्षेत्र में मां के रूप में पूजी जाती हैं   |  महोत्सव के दौरान अमरकंटक नगरीय क्षेत्र में मां नर्मदा की  शोभा  यात्रा निकाली जाएगी |   पारंपरिक रूप से निकलने वाली इस   यात्रा  में इस बार स्थानीय जनजातीय समूहों के द्वारा लोकनृत्य आयोजित किए जाएंगे  | महोत्सव के दौरान मां नर्मदा मंदिर के साथ साथ प्रतिदिन मां नर्मदा तट रामघाट में भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा  | 7 पुजारियों द्वारा एक साथ आरती की जाएगी | इस दौरान मां नर्मदा के जीवन पर आधारित लाइट एवं साउंड शो आयोजित किया जाएगा  | इसके साथ ही शहर के कई स्थलों में महाआरती के सीधे प्रसारण की व्यवस्था रहेगी |  108 कुंडीय यज्ञ क्षेत्र की समृद्धि खुशहाली व दैवीय आशीर्वाद के लिए महोत्सव के समापन दिवस में 108 कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया जाएगा  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Manohar Untwal DEATH

भाजपा विधायक मनोहर ऊंटवाल का निधन   मध्यप्रदेश में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। यहां आगर-मालवा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक मनोहर ऊंटवाल का निधन हो गया है। गौरतलब है कि मनोहर ऊंटवाल को ब्रेन हेमरेज हुआ था, इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली में रैफर किया गया था और वहां मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मप्र में एक सीट और कम हुई | मनोहर ऊंटवाल के निधन से भाजपा को सियासी झटका भी लगा है  |  क्योंकि विधानसभा में भाजपा की एक सीट और कम हो गई है | गौरतलब है कि इससे पहले मुरैना जिले की जौरा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक बनवारी लाल शर्मा का भी लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था  |  शर्मा लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे  | भाजपा के वरिष्ठ नेता   |  आगर-मालवा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक मनोहर ऊंटवाल का निधन हो गया है  |  गौरतलब है कि मनोहर ऊंटवाल को ब्रेन हेमरेज हुआ था | इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली में रैफर किया गया था और वहां मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई |  मनोहर ऊंटवाल का जन्म 19 जुलाई 1966 को हुआ था  | 2014 में लोकसभा चुनाव में उन्होंने देवास संसदीय सीट से जीत हासिल कर सांसद बने थे  | लेकिन बाद में 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें आगर-मालवा विधानसभा सीट से विधानसभा का टिकट देकर विधायक का चुनाव लड़ाया  .|  जहां उन्होंने शानदार जीत हासिल की। मनोहर ऊंटवाल भाजपा के कद्दावर नेता थे  | और स्थानीय लोगों की समस्याओं को लेकर हमेशा मुखर रहे और संघर्ष करते रहे। मप्र में शिवराज सरकार को दौरान उन्होंने मंत्री पद भी संभाला था  |       

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 COMPUTER BABA

समाधि के लिए प्रशासन को जमीन देने का दिया गया ज्ञापन    नदी न्यास अध्यक्ष कंप्यूटर बाबा अपने निजी कार्यक्रम के लिए  सिंगरौली पहुंचे थे | जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं ने कंप्यूटर बाबा के विरोध में जमकर नारेबाजी की और |  जिला प्रशासन को बाबा के समाधी लेने हेतु  जमीन उपलब्ध कराने के लिए ज्ञापन दिया  |  भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है की | कंप्यूटर बाबा ने कहा था की पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह  अगर चुनाव में हार जाएंगे तो वो समाधि ले लेंगे | लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया  |  नदी न्यास अध्यक्ष कंप्यूटर बाबा का दिग्विजय सिंह की हार पर समाधि लेने का बयान अब उनके गले की हड्डी बन गई है  |   सिंगरौली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कंप्यूटर बाबा के सिंगरौली पहुँचाने पर विरोध किया  | और जिला प्रशासन को बाबा के लिए सामधि हेतु जमीन उपलब्ध कराने का ज्ञापन सौंपा |  इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की | और कंप्यूटर बाबा समाधी लो | वापस जाओ  |  और मुर्दाबाद के नारे भी लगाए  |  गौरतलब है की लोकसभा  चुनाव में कंप्यूटर बाबा ने कांग्रेस प्रत्यासी और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह की जीत का दावा किया था  |  और उनके पक्ष में लोगों से वोट देने की अपील की थी |  कंप्यूटर बाबा ने दम भरते हुए कहा यह की अगर दिग्विजय सिंह भोपाल से नहीं जीत पाए तो वे समाधि ले लेंगे  |  लेकिन दिग्विजय सिंह की हार के बाद बाबा अपनी जवान से पलट गए | और उन्होंने समाधि नहीं ली |  इस मौके पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Dead body

मृतक के साथी हुए फरार सभी थे दिहाड़ी मजदुर                             नगर निगम के निर्माणाधीन कांपलेक्स में शव मिलने से क्षेत्र में दहशत फ़ैल गई  | मृतक दिहाड़ी मजदुर था  |  बिल्डिंग का निर्माण करवा रहे ठेकेदार ने इसकी सुचना पुलिस को दी |  पुलिस ने मौके पर पहुँच कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं  |  सिंगरौली मोरवा में नगर निगम की मीट मंडी के सामने बन रहे निर्माणाधीन कॉन्प्लेक्स के दुकान नंबर 24 में दिहाड़ी मजदूर का शव मिलने से हड़कंप मच गया  |  ठेकेदार द्वारा आनन-फानन में इसकी सूचना मोरवा पुलिस को दी गई  | घटना की जानकारी मिलते ही मोरवा पुलिस मौके पर पहुंची  शव का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया  | ठेकेदार ने बताया की मृतक उसके यहां मजदूरी का काम करता था  | उसका नाम विजय रावत निवासी ग्राम डहुआ डोल थाना जियावन हैं  | विजय रावत अपने तीन साथी जोकी ग्राम कोचिला सीधी निवासी रानी सिंह, महेंद्र कुमार सिंह एवं बुधराज सिंह  के साथ निर्माणाधीन कमरे में रहकर मिस्त्री का काम किया करता था  | उसे सुबह रानी सिंह ने फोन से सूचित किया  जो  मृतक की प्रेमिका है   साथ रह कर मजदूरी का काम  करती थी | कल रात शराब के नशे में विजय रावत का झगड़ा महेंद्र और बुधराज  से हो गया था |    जिसमें विजय को काफी चोटें आई है | पुलिस को घटनास्थल से विजय का शव मिला  | लेकिन मौके से रानी फरार थी | इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के निर्देश पर मोरवा निरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह द्वारा संभावित तीनों आरोपियों की तलाश में टीम रवाना कर दी गई हैं  |  वही थाना प्रभारी ने कहा कि  आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।.                                                                           

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

Accused of newly married police

अपने प्रेमी से कोर्ट मैरिज करने वाली महिला ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं | माता  पिता की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति को बंद | और उसे भी महिला आरक्षक द्वारा पिटवाया जा रहा हैं | सभी लोग मिलकर बयान बदलने का दबाव बना रहे हैं | जबकि हम बालिग है और आपसी रजामंदी से हमने शादी की हैं  | छतरपुर मे एक नवविवाहिता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाये है | नवविवाहिता निकिता विश्वकर्मा ने एडीशनल एस पी को शिकायती पत्र दिया हैं  | जिसमे उसने आरोप लगाये है |  कि उसने 25 तारीख को अपने प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज की थी | जिस पर उसके माता पिता ने सिविल लाईन थाने मे शिकायत दर्ज करा दी |  इसी मामले को लेकर वो और उसके पति प्रिंस भटनागर थाने गये थे  | वहा उनके बयान लेने पर टी आई विनायक शुक्ल के इशारे पर महिला आरक्षक ने उस पर बयान बदलने का दबाब बनाया |  लेकिन जब बयान बदलने से इंकार किया |  तो महिला आरक्षक ने उसे निवस्त्र कर पिटा और उसके पति जेठ के साथ मारपीट कर उन पर हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर उन्हे जेल भेज दिया |  महिला ने पुलिस वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं | और दोषी पुलिस वालों के खिलाफ करवाई की मांग की हैं |  महिला अपने ससूराल वालो के साथ एस पी आँफिस पहुंची थी | लेकिन महिला की शिकायत पुलिस वालो के खिलाफ होने की वजह पुलिस के आलाधिकारी इस मामले मे कुछ भी बोलने बच रहे है| वही टी आई अपने पर लगे आरोपो को गलत बता रहे है    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 CAA SUPPORT RALLY

RSS भाजपा सहित बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग   सिंगरौली में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शांतिपूर्ण तरीके से  तिरंगा यात्रा निकालकर  सी ए ए  का  समर्थन किया  |  तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में आरएसएस और भाजपा के समर्थक शामिल रहे |  सिंगरौली में तिरंगा यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से निकली गई |  तिरंगा रैली कॉलेज मोड़ , मस्जिद तिराहा ,अबेडकर चौक , कोतवाली थाना से  होते हुए ऑटो स्टैंड में समाप्त हुई  |  इस दौरान किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए  प्रशासन ने  कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बना रखी थी | तिरंगा रैली में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले की पुलिस तैनात रही |  थाना प्रभारी अरुण पांडेय के नेतृत्व में पुलिस बल मौजूद रहा  | इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  की पूर्णिमा सिंह  , विक्रम सिंह सहित आरएसएस और भाजपा के कार्यकर्त्ता बड़ी संख्या में CAA के समर्थन में रैली में शामिल हुए  |  लोगों ने इस शांति पूर्ण रैली का जगह जगह स्वागत किया  | और सराहना भी की  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

Narayan Tripathi CAA protest

पार्टी लाइन से हटकर बोले विधायक कहा ये दिल की आवाज   कांग्रेस और बीजेपी के बीच में पैंडुलम की तरह घूमने वाले | या यूँ कहे की |  दल बदलने की चर्चाओं में बने रहने वाले  मैहर से बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी | आज - कल  CAA के विरोध को लेकर काफी चर्चा में है  |  नारायण त्रिपाठी ने दाल तो नहीं बदला हैं मगर फिर भी अपनी पार्टी लाइन से हटकर CAA के विरोध में बयान दिया है |   त्रिपाठी का कहना है की धर्म के नाम पर देश का बंटवारा नही किया जाना चाहिए  |   दल बदलू नेता की चाप रखने वाले नेता  | जिन्होंने अपनी ही पार्टी को धोखा दे कर|  कांग्रेस के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की थी और चर्चा में आ गए थे   हम बात मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी की कर रहे हैं |  फिलहाल वे एक नई चर्चा या कह सकते हैं की एक नई मुसीबत में पड गए हैं | नारायण त्रिपाठी ने एक ऐसा बयान दे डाला हैं |  जिससे सियासत गरमा गई हैं | अब समझने वाली बात ये हैं की नारायण त्रिपाठी ने दल बदलकर कांग्रेस का दमन तो नहीं थामा हैं   |  फिर भी अपनी पार्टी के विरोध में आखिर व्यान क्यों दिया | ये नारायण त्रिपाठी का सुर्ख़ियों में बने रहने का स्टंट हैं या फिर वे किसी के हाथ की कठपुतली बन गए हैं  | कोई उनसे ये सब बुलवा रहा हैं | अब आपको सुनते हैं की नयारण त्रिपाठी बोल क्या रहे हैं |  त्रिपाठी कह रहे हैं की  | धर्म के आधार पर देश को नहीं बाटना चाहिए  |  त्रिपाठी ने कहा या तो आप संविधान के साथ है |   या विरोध में है | और यदि संविधान के हिसाब से नही चलना है तो फाड़ कर फेंक देना चाहिये  |  मैं गांव से  आता हूं और गांव में आज आधार कार्ड नही बन रहे तो बाकी कागज कहा से लाएंगे  | वसुधैव कुटुम्बकम की बात होती है | उन्होंने कहा कि  CAA  कानून के कारण गांव में गृहक्लेश जैसी स्थिति निर्मित हो गई है  | आज गांव में लोग एक-दूसरे की तरफ देख भी नही रहे हैं  |  लेकिन धर्म के नाम बंटवारा  किया जा रहा है ये गलत है |  खैर जब उनसे यह जानना चाहा की आप पार्टी लाइन से हटकर बयान दे रहे हैं  | उस पर नारायण त्रिपाठी ने कहा |  ये मेरे दिल की आवाज है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 convocation

राज्यपाल ने उपाधि धारकों को गोल्ड मेडल पहनाया   अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ  | समारोह में मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की उपस्थिति रहे   | देश भक्ति और भक्तिमय गीतों के साथ राज्यपाल का स्वागत किया गया  | महामहिम राज्यपाल ने छात्रों को उपाधि प्रदान कर मैडल पहनाया   |  मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल लालजी टंडन तथा प्रदेश कैबिनेट के उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने आज रीवा के अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में आठवें दीक्षांत समारोह में शिरकत किया. |   राज्यपाल ने 72 उपाधि धारकों को गोल्ड मेडल प्रदान किया  |  पीएचडी धारकों को मेडल प्रदान कर डॉक्टर की उपाधि से पुरस्कृत किया |   इस बीच विश्वविद्यालय परिसर में रंगा-रंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने गीतों के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुति दी | इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की और  उन्हें जिंदगी में आगे बढ़ने के टिप्स भी दिए | कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कैबिनेट के उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश को बेहतर शिक्षा युक्त प्रदेश बनाने की कोशिश में सरकार झुकी हुई है | तथा हरे-भरे कैंपस युक्त महाविद्यालय बनाए जाएंगे. |  वही महामहिम राज्यपाल लालजी टंडन ने भी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य पर अपनी बात रखी तथा राम मंदिर के मुद्दे को उदाहरण के तौर पर समझाते हुए ध्यान केंद्रित करने की बात कही | राज्यपाल ने कहा कि जिस प्रकार आर्यभट्ट ने विश्व को जीरो और डेसीमल दिया इसी तरह विद्यार्थियों को एकचित होकर कामयाबी के लिए प्रयासरत होना पड़ेगा. |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Sarpanch accused of corruption

कांग्रेस पर सत्ता के दुरुपयोग का लगाया आरोप   छिंदवाड़ा की एक ग्राम पंचायत में भाजपा के सरपंच पर भ्र्ष्टाचार के आरोप  |  के विरोध में गाँव के चार पांचों ने स्तीफा दे दिया |  ग्रामीणों ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा की   | जब से कांग्रेस सत्ता में आई है | भाजपा सरपंच पर जबरदस्ती भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जा रहे है |  ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारीयों पर भी पक्षपात करने का आरोप लगाया है |  छिंदवाड़ा में  परासिया के भाजीपनी ग्राम पंचायत में भाजपा सरपंच के ऊपर भरस्टाचार का आरोप लगाया जा रहा हैं   | इन आरोपों के विरोध में   गाँव के 4 पांचों  ने स्तीफा दे दिया  |   सरपंच और ग्रामीणों का कहना है कि कांग्रेस की सत्ता आने के बाद  जबरदस्ती भाजपा सरपंच के ऊपर भरस्टाचार का आरोप लगाया जा रहा है  |  ग्रामीणों ने कहा  की सरकार भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच करे|  और जो भी आरोपी पाया  जाए  उसको सजा मिले| ग्रामीणों ने आरोप लगाया की कांग्रेस की सरकार  जांच के आदेश नही दे रही है  |  और सरपंच पर आरोप लगा रही है  |  कांग्रेस को भय है की आने वाले चुनाव में उसकी पोल खुल  जाएगी  |  गौरतलब है की  भाजपा सरपंच मनीष यादव  भाजीपनी क्षेत्र से सरपंच  है  |  और इस क्षेत्र से कांग्रेस को कभी जीत नहीं मिली है    इसी वजह से इस क्षेत्र  के भाजपा सरपंच के ऊपर आरोप  लगाया जा रहा है  |  पंचो का आरोप है की  प्रशासनिक अधिकारी भी जांच निष्पक्ष तरीके से  नही कर रहे है |   जिसके चलते हम सभी पंचों ने भी स्तीफा दे दिया है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 CM KAMALNATH

सीएम कमलनाथ ने इंदौर में फहराया तिरंगा ध्वज   मुख्यमंत्री बनने के बाद कमलनाथ ने इंदौर में गणतंत्र दिवस पर पहला ध्वजारोहण कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर किया | कांग्रेस कार्यालय के बाहर गणतंत्र दिवस समारोह में शहर और जिला कांग्रेस के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए |  मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस के इतिहास को त्याग और बलिदान वाला बताते हुए कार्यकर्ताओं को मौजूदा चुनौतियों का मुकाबला करने और अनेकता में एकता को बनाए रखने का संकल्प दिलाया  |  कांग्रेस कार्यालय पर ध्वजारोहण के ठीक पहले मुख्यमंत्री ने पूर्व सांसद गोविंद खादीवाला की गांधी भवन में लगी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया  | बाद में ध्वजारोहण करते हुए पांच मिनट से भी कम समय के अपने भाषण में कमलनाथ ने  कांग्रेसियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी  | उन्होंने डॉ. आंबेडकर को याद करते हुए कहा कि विश्व में सबसे बेहतर संविधान भारत को मिला है  |  हमें संविधान के मूल्यों के साथ-साथ देश की संस्कृति को बचाने का भी संकल्प लेना होगा  | 70 साल बाद फिर से चुनौती हमारे सामने है, जबकि अनेकता में एकता की हमारी संस्कृति पर संकट है |  हम संकल्प लें कि हर चुनौती का डटकर मुकाबला करेंगे  | कांग्रेस ने हमेशा समाज को जोड़ा है|  हम उसी संस्कृति के वाहक बनेंगे |  छोटे से मंच पर मुख्यमंत्री के साथ शोभा ओझा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद टंडन, विनय बाकलीवाल और जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव मौजूद रहे  |  मंच के नजदीक एक खास घेरा बनाया गया था  |  इस घेरे में सिर्फ चुनिंदा पदाधिकारियों को ही आने की अनुमति थी  |  मुख्यमंत्री के आने से पहले कई कांग्रेसी इस घेरे में घुसने की कोशिश करते रहे  |  लेकिन  सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी और अन्य पदाधिकारी उन्हें लौटाते रहे  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Saint city republic day

विभिन्न स्कूलों संस्थाओं में हुआ ध्वजारोहण    26 जनवरी गणतंत्र दिवस संत नगर में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया |  संत नगर के विभिन्न स्कूलों संस्थाओं द्वारा ध्वजारोहण किया गया  | मिठाई बनती गई रंगा-रंग कार्यक्रम हुए  | देश भक्ति के गीत गाये गए गणतंत्र दिवस संत नगर में शैक्षणिक संस्था शहीद हेमू कलानी एजुकेशनल सोसायटी |  द्वारा संचालित विद्यासागर पब्लिक स्कूल में संत हिरदाराम जी के शिष्य सिद्ध भाऊ द्वारा ध्वजारोहण किया गया  | नन्हे मुन्ने बच्चे ने झांसी की रानी | सुभाष चंद्र बोस  |  शहीद भगत सिंह | चंद्रशेखर आजाद  | जैसे वीर क्रांतिकारियों की वेशभूषा पहन कर स्कूल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम किया  | संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज द्वारा भी झंडा वंदन कार्यक्रम किया गया  | यहां सेना के रिटायर्ड कर्नल नारायण पारवाणी एवं अन्य अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण किया  |  मिठी गोबिंदराम पब्लिक स्कूल एवं  नवनिधि हस्सोमल लखानी पब्लिक स्कूल द्वारा संयुक्त रूप से तिरंगा फहराया गया  |  यह संस्था के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे |  साधु वासवानी ने इस अवसर पर विशाल प्रभात फेरी निकाली  | प्रभात फेरी संत नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई साधु वासवानी स्कूल पर संपन्न हुई  | यहां शिक्षाविद विष्णु ज्ञानी विधायक प्रतिनिधि राम बंसल जोन अध्यक्ष दीपा नरेश वासवानी पार्षद भारती महेश खटवानी द्वारा ध्वजारोहण किया गया राष्ट्रगान के पश्चात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया | वहीँ क्राइस्ट मेमोरियल ग्रुप ऑफ स्कूल  में आए हुए अतिथियों द्वारा तिरंगा फहराया गया स्कूल के संचालक डॉ मनीष  मैथ्यूज  ने सभी को 26 जनवरी की बधाई दी |  सुचिता कृपलानी शासकीय कन्या महाविद्यालय में संत नगर के गणमान्य नागरिकों द्वारा तिरंगा फहराया गया या स्कूल की प्राचार्य यासमीन कौशल ने सभी बच्चों को 26 जनवरी की बधाई दी | नवयुवक सभा संस्था द्वारा स्कूल परिसर में तिरंगा फहराया गया | कार्यक्रम में भोपाल एडिशनल एसपी दिनेश कौशल, थोक वस्त्र व्यवसाय संघ के अध्यक्ष कन्हैया इसरानी, नवयुवक सभा  संस्था के अध्यक्ष तोलाराम  हेमथानी ,राजेश हिंगोरानी,  संस्था के समस्त पदाधिकारियों  एवं गणमान्य  नागरिक मौजूद थे | दीपमाला पगरानी संस्कार पब्लिक स्कूल में संस्था के अध्यक्ष सुशील वासवानी बसंत चेलानी एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा तिरंगा फहराया गया या स्कूल में बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया  |  संत नगर में विभिन्न सामाजिक संगठन द्वारा भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया गया संत नगर के पत्रकार चौक पर प्रेस क्लब संत नगर के विभिन्न पेपरों एवं चैनलों के पत्रकार साथियों ने संयुक्त रूप से तिरंगा फहराया  | राष्ट्रगान के पश्चात सभी को मिष्ठान का वितरण किया |   बैंकर्स क्लब द्वारा संत नगर स्थित कृष्णा प्लाजा में क्लब के अध्यक्ष गुलाब जेठानी सुंदर कृष्णानी एवं समस्त क्लब के सदस्यों ने संयुक्त रूप से तिरंगा फहराया  | यहां देशभक्ति के गीत गाए गए  | इस अवसर पर समस्त बैंकों में कार्यत कर्मी बड़ी संख्या में मौजूद थे  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

  Collector KVS Choudhary

सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ  मना गणतंत्र दिवस   सिंगरौली में 71 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर  के वी एस चौधरी ने  तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली  | गणतंत्र दिवास समारोह में    सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ  मनमोहक झांकियों ने सभी को आकर्षित किया  |  गणतंत्र दिवस के अवसर पर सिंगरौली  में उत्कृष्ट कार्य करने वाले  अधिकारियों -कर्मचारियों का  को  सम्मानित  किया गया  | राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम में मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर के वी एस चौधरी ने परेड की सलामी ली और राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज  फहराया |  इसके बाद कलेक्टर ने  सरकार के  सन्देश का वाचन किया  | समारोह में आसमान में रंग - बिरंगी गुब्बारे उड़ाये गये  | जिले भर में गणतंत्र दिवस निजी संस्थानों में भी मनाया गया जिनमें मायाराम महाविद्यालय में झंडारोहण सिंगरौली विधायक राम लल्लू वैश्य ने किया |  टीएचडीसी में कंपनी प्रमुख शर्मा  ने एपीएमडीसी में  शिव  राम राम कृष्णा ने झंडा वंदन किया  | जिले के  शासकीय  कार्यालयों के साथ ही आंगनवाड़ी केंद्रों में  भी गणतंत्र दिवस मनाया गया |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Awadhesh Pratap Singh University

कई कई दिनों तक पढ़ाई व्यवस्था रहती है चौपट   रीवा का अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय कई  कमियों का दंश झेल रहा है, लेकिन सरकार में इसकी खबर लेने वाला कोई नहीं है  | उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी भी यदा कदा रीवा आते हैं  | फीते काटते हैं उद्घाटन करते और चले जाते हैं | और अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की समस्याएं जस की तस बनी रहती हैं  |  उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी कभी कभार रीवा दौरे पर आते हैं |  नए भवनों का लोकार्पण करते हैं  | शिक्षा  विभाग के  जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा अच्छी सुखमय व्यवस्था पाकर  ख़ुशी ख़ुशी वापस  भोपाल लौट जाते हैं  | इस दौरान वह भूल जाते हैं कि जिन कार्यों के लिए कमलनाथ सरकार ने उन्हें चुना है उसका भी निर्वहन करना है  | अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा इन्ही कमियों का दंश झेल रहा है  | कोई इसकी खबर लेने वाला नहीं है , बच्चे और अभिभावक  शिकायत लेकर लाइन में खड़े रहते हैं मगर मंत्री जी को  समस्याएं सुनने की फुर्सत थी कहां मिलती हैं  |  पिछले   एक बार फिर   विश्वविद्यालय की  पढ़ाई व्यवस्था और प्रशासनिक कार्य व्यवस्था  ठप पड़ गई  |  आये दिन कर्मचारी 2016 ,2017 के सातवें वेतनमान के एरियर्स भुगतान की मांग कर रहे हैं जिसकी स्वीकृत ही प्रशासन ने अवधेश प्रताप विश्वविद्यालय को नहीं दी है | कई बार कर्मचारी हड़ताल कर चुके हैं  | लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं हैं  |  यहां बच्चे महँगी फीस दे कर के प्रवेश लेते हैं   ताकि  उनको निमित रूप से पठन पाठन की व्यवस्था उपलब्ध होगी  | यहाँ कई कई दिनों तह  बच्चों की पढ़ाई व्यवस्था भी बंद रहती है |  अतिथि विद्वान जिनकी संख्या विश्वविद्यालय में सबसे ज्यादा है  | जिनका हड़ताल में भी योगदान नहीं है, वह भी मौका उठाकर के कक्षाओं में पढ़ाने नहीं  जाते हैं  |  प्रशासन के द्वारा आज तक कोई कठोर कार्यवाही नही किए जाने के कारण अतिथि विद्वानों के भी हौसलें बुलंद  हो गए हैं और विश्वविद्यालय की कुलपति पीयूष रंजन अग्रवाल, मीटिंग करने के अलावा समस्याओं का कोई निष्कर्ष नहीं निकाल पा रहे हैं  और हर बात पर राज्य सरकार के फैसले का इंतजार कर रहे हैं,|   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Yogendra Singh Baba

विधायक ने किया मुख्यमंत्री के सन्देश का वाचन विधायक ने कलाकारों के साथ किया लोकनृत्य   71वे गणतंत्र दिवस के मौके पर कांग्रेस विधायक योगेंद्र सिंह बाबा ने |  अध्यक्ष जलसों बाई उईके के साथ ध्वजारोहण किया | परेड की सलामी ली इस मौके पर विधायक ने लोकनृत्य कर रहे कलाकारों के साथ शामिल होकर लोकनृत्य भी किया  |  सिवनी जिले की लखनादौन तहसील में कांग्रेस विधायक योगेंद्र सिंह बाबा ने हाई स्कूल मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में पहुँचकर शिरकत की जनपद अध्यक्ष जलसों बाई उईके के साथ ध्वजारोहण किया |  परेड की सलामी | एसडीएम अंकुर मेश्राम ने भी परेड की सलामी ली | उसके बाद विधायक द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश का बाचन किया गया एवं शांति के प्रतीक हेतु तिरंगे गुब्बारे हवा में छोड़े गए  |  इस मौके पर लखनादौन तहसील की सभी संस्थाओं द्वारा हाई स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया | जिसमें सभी संस्थाओं के स्कूली बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की एवं शासकीय विभागों द्वारा आकर्षक झाँकी प्रस्तुत की गई |  जिसमें आदिम जाति विभाग द्वारा भारतीय संस्कृति में लोकनृत्य की प्रस्तुति दी गई  |  जिसमें विधायक ने भी शामिल होकर लोकनृत्य किया  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Unique Girls College Rally

भफ्रत माता की बनाई झांकी दिया एकता का सन्देश   यूनिक गर्ल्स कॉलेज ने 26जनवरी गड़तंत्र दिवस पर भारत माता की झांकी बनाकर रैली निकाली |  छात्राओं ने सन्देश दिया किया की हमारा धर्म कोई भी हो   हम पहले भारतीय हैं और हमें भारतीय होने [पर गर्व होना चाहिए |  छिन्दवाड़ा के परासिया में यूनिक गर्ल्स कॉलेज छात्राओं ने भारत माता की तस्वीरें हाथ में लेकर |  भारत का नक्शा थाम कर रैली निकाली | छात्रों का कहना था की |   हिन्दु, मुस्लिम,सिक्ख,ईसाई, छोड़कर सर्वप्रथम हम भारतीय हैं  | सबसे पहले हमे राष्ट्र को ऊपर रखना चाहिए और भारतीय होने का गर्व करन चाहिए   |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 RISWAT

दोनों आरक्षक सस्पेंड  टीआई लाइन अटैच   ग्वालियर के दो पुलिसवालों का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल  हुआ तो पुलिस के आला अधिकारीयों की नींद  खुल गई | दोनों घूसखोर कांस्टेबलों को सस्पेंड कर दिया गया | ये दोनों घूसखोर जिस पुलिस स्टेशन में पदस्थ थे वहां के टीआई को भी लाइन अटैच कर दिया गया है  |  ग्वालियर के घूसखोर पुलिसवालों का वीडियो पुलिस हैड क्वार्टर में अफसरों तक पहुंचा  हड़कंप मच गया  | पुलिस कप्तान नवनीत भसीन ने तत्काल दोनों आरक्षकों को सस्पेंड कर दिया  | थाने में नियंत्रण नहीं कर पाने के कारण बहोड़ापुर थाना प्रभारी  वाय एस तोमर को भी लाइन अटैच कर दिया है  |  पूरा वाक्या 4 दिन पहले का है  | जब दोनों आरक्षक शिकायती आवेदन पर सील लगाने के रुपए लेकर जेब में रखते वीडियो में कैद हुए हैं  | गुरूवार पर सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुए  |  वीडियो बहोड़ापुर थाने में पदस्थ आरक्षक बजरंग तोमर व प्रशांत यादव के थे  |  वीडियो में दोनों आरक्षक थाने में आने वाले शिकायती आवेदन पर सील लगाने और ड्यूटी लगाने के बदले रिश्वत लेकर जेब में रखते हुए दिखाई दे रहे थे  |  कुछ ही देर में यह वीडियो वायरल होते-होते पुलिस हैड क्वार्टर भोपाल तक पहुंच गए   |  वहां से मामले को गंभीरता से लेने के लिए  एसपी  को निर्देश दिए गए   | जिस पर पुलिस कप्तान नवनीत भसीन ने तत्काल एएसपी के नेतृत्व में टीम गठित कर पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए  | वीडियो में दोनों पुलिसकर्मी 100 रुपए का नोट लेकर उसे अपनी पेंट की जेब में डालते हुए दिख रहे हैं |  इसके बाद थाने में शासकीय कार्य के बदले रिश्वत लेते दिख रहे दोनों आरक्षकों की पहचान की गई  | पहचान होने के बाद बहोड़ापुर थाना के आरक्षक बजरंग तोमर व प्रशांत यादव को उनके कृत्य के लिए तत्काल प्रभाव से एसपी नवनीत भसीन ने सस्पेंड कर दिया  | जब बहोड़ापुर टीआई वायएस तोमर से पूछताछ की तो उन्हें कुछ पता ही नहीं था |  जिस पर एसपी नवनीत भसीन ने थाना स्टाफ पर नियंत्रण नहीं होने और बेहतर कार्य नहीं करने पर टीआई बहोड़ापुर को लाइन अटैच कर दिया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Crackdown on land mafia

माफियाओं को बचाने कलेक्टर कार्यलय का घेराव किया गया     जनसम्पर्क मंत्री पी सी शर्मा ने माफियाओं पर कार्यवाई को लेकर कहा की प्रदेश में सभी माफियाओं के खिलाफ कार्यवाई हो रही है | बीजेपी के पंद्रह साल के शासन काल में माफिया राज बढ़ा है  |  मध्यप्रदेश  के जनसम्पर्क मंत्री पी सी शर्मा ने कहा की  | पंद्रह सालों में प्रदेश में माफिया राज बढ़ा है  |  माफियाओं पर कार्यवाई का कांग्रेस बीजेपी से कोई वास्ता नहीं है  | अब तक 615 भू माफिया,694  शराब माफिया,150 मिलावट माफिया,65 सहकारी माफिया,149 वसूली माफिया और 1053 ट्रांसपोर्ट माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई हुई है  | यह पहली बार हो रहा है की बीजेपी के लोग माफियाओं को बचाने के लिए कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर रहे है |  पी सी शर्मा ने बीजेपी और संघ को आड़े हाथों लेते हुए कहा की | आज तक किसी बीजेपी और आरएसएस के लोगों को किसी आतंकवादी ने नहीं मरा |  जबकि हमारे पूर्व प्रधानमंत्री इंद्रा गांधी और राजीव गांधी शहीद हुए है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 PC SHARMA

दावोस से आएगा 4 हाजर 125 करोड़ का निवेश   मध्यप्रदेश के  जनसंपर्क मंत्री पी सी शर्मा ने कहा दावोस में सीएम कमलनाथ का वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम का सम्मेलन अटेंड करना  सफल रहा  | अमेजन कंपनी ने मध्य प्रदेश में 650 मेगावाट का डेटा  सेंटर खोलने के लिए इच्छा  जताई है |  दावोस से 4 हाजर 125 करोड़ का निवेश मध्यप्रदेश में में आएगा  | शर्मा ने कहा इतना बड़ा निवेश  प्रदेश के इतिहास में पहली बार हो रहा है  |  जनसम्पर्क मंत्री पी सी शर्मा ने कहा की मुख्यमंत्री का दावोस इकनोमिक फोरम में जाना सफल रहा  | प्रदेश में चार हजार करोड़ से ज्यादा का निवेश आने की संभावना है  | और यह मध्यप्रदेश के इतिहास में सबसे बड़ा इन्वेस्टमेंट होगा  | अमेजन कंपनी मध्य प्रदेश में 650 मेगावाट का डेटा  सेंटर खोलने की बात कही है  |  मंडीदीप में सऊदी की कंपनी 125 करोड़ का निवेश करेगी  |  पी सी शर्मा ने कहा की जय किसान फसल ऋण माफी योजना में जो किसान फार्म भरने से छूट गए हैं  |  उनको  30 जनवरी तक फार्म भरने की कि सीमा दी गई हैं  | मुख्यमंत्री कमलनाथ का निर्णय है कि कोई भी किसान नहीं छूटना चाहिए, फरवरी में फिर से दूसरा चरण शुरू होगा  |  अतिथि विद्वानों को 3 फरवरी तक ज्वाइन करने का टाइम दिया गया है  | उनको 30 तारीख तक अपनी पूरी जानकारी अपडेट करना है  |  मेरिट के आधार पर उनको कॉलेज आवंटित किये जाएंगे  | शर्मा ने कहा वर्ल्ड हेरिटेज में मांडू और ओरछा शामिल हो रहे हैं  |  जिससे प्रदेश का पर्यटन के मामले में वर्ल्ड लेवल पर नाम बढेगा  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

Your government in Dharan

सरकार गरीब वर्ग के विकास के लिए कटिबंद्ध   सिंगरौली में आपकी सरकार आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया  |  इस मौके पर पंचायत एवं  ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल ने  कहा कि  |  मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अपने सभी वचनों को पूरा कर रही है  |  उन्होने कहा  सरकार गरीब एवं वंचित वर्ग के विकास के लिए कटिबंद्ध है | इस दौरान कमलेश्वर पटेल ने अधिकारीयों को लोगों की समस्या तुरंत  दूर करने के निर्देश भी दिए  |  पंचायत एवं  ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल अपने विधानसभा क्षेत्र सिहावल के ग्राम पंचायत पोखरा में आयोजित   | आपकी सरकार आपके द्वार शिविर में पहुंचे  | जन समूह को संबोधित करते हुये कमलेश्वर पटेल ने कहा कि  | लोगो की रोजमर्रा की समस्याओं के स्थानीय स्तर पर निरारकण करने के लिए  | आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है  | अब लोगों को  तहसील एवं जिला मुख्यालय का चक्कर नही लगाना पड़ेगा  |  जिससे उनके समय श्रम और धन की बचत होगी  |  पटेल ने  उपस्थित अधिकारियों से  लोगो की समस्याओं का तुरंत निराकरण कर राहत प्रदान करने के लिए कहा  .| कमलेश्वर पटेल ने कहा  प्रदेश सरकार गरीब एवं वंचित वर्ग के विकास के लिए कटिबंद्ध है  |  शिविर के दौरान कमलेश्वर  पटेल के द्वारा कूप निर्माण एवं मेढ़ बंधन कार्य हेतु 37 हितग्रहियो को  41 लाख 95 हजार 380 रूपये सहायता उपलब्ध कराई गई   वही आजीविका मिशन के तहत 16 समूहो को 3 लाख 50 हजार तथा 12 किसानो को ऋण पुस्तिका का वितरण किया गया  |  शिविर में 7 बालिकाओ को लाडली लक्ष्मी योजना का प्रमाण पत्र वितरित किए गए  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Adinath Moksha

बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग  रहे मौजूद   ग्वालियर में आचार्य श्री प्रसन्न सागर जी महाराज एवं मुनि श्री पीयूष सागर जी के सानिध्य में  भगवान आदिनाथ का मोक्ष कल्याणक बनाया गया  | इस मौके पर बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग और श्रद्धलु मौजूद रहे  |  ग्वालियर के चंपाबाग बगीची में  आचार्य श्री प्रसन्न सागर जी महाराज एवं मुनि श्री पीयूष सागर जी की उपस्थिति में भगवान आदिनाथ का मोक्ष कल्याणक बनाया गया  | जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि सकल जैन समाज की ओर से आचार्यश्री प्रसन्न सागर जी महाराज को आत्मा हितंकर उपाधि से अलंकृत किया गया  है |  इस मौके पर बड़ी संख्या में जैन समाज लोग और श्रद्धालू  मौजूद रहे  | इस दौरान सकल  जैन समाज द्वारा  भगवान आदिनाथ के मोक्ष कल्याणक पर भक्ति भाव के साथ  लाडू चढ़ाया गया  |  और सभी श्रद्धालुओं ने आचार्य श्री का आशीर्वाद प्राप्त किया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Gold question

आयुर्वेदिक अस्पतालों में होगा स्वर्ण प्राशन संस्कार   बच्चों को पोलियो से बचाने के लिए दो बून्द जिंदगी की दीं जाती हैं | . वहीँ अब इन बच्चों के दिमाग को तेज बनाने के लिए इन्हें स्वर्ण प्राशन करवाने की तैयारी है  | ऐसा करने से बच्चों की मेधा जाग्रत होती है और उनकी शारीरिक व मानसिक क्षमता बढ़ती है  |  सब कुछ ठीक रहा तो सरकार जन्म  से 5 साल तक के बच्चों  स्वर्ण प्राशन संस्कार करवाएगी  |  पाल्स पोलियो की  'दो बूंद जिदंगी की'  तर्ज पर स्वर्ण प्राशन होगा |  सभी आयुर्वेद अस्पतालों में  स्वर्ण प्राशन संस्कार किया जाएगा  |  इस संस्कार में सोने की पतली रॉड को गरम करके पानी में डुबो दिया जाता है |   इसके बाद इस पानी की दो-दो बूंद बच्चों को पिलाई जाती है  |  आयुर्वेद में ऐसा माना गया है कि इससे बच्चों की शारीरिक व मानसिक क्षमता बढ़ती है  ...  साथ ही उनमें बीमारियों से लड़ने की ताकत आती है  | आयुष विभाग के सचिव ,सह आयुक्त एमके अग्रवाल ने  आयुष विभाग की समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिए हैं |  ऐसा होने से मध्यप्रदेश के तमाम बच्चों को बाड़ा लाभ होगा  | आयुर्वेदाचार्य मानते हैं ये सरकार का बहुत ही सराहनीय कदम होगा और ये बच्चों में विलक्षण परिणाम लाकर देगा |  सरकार की मंशा है कि मध्यप्रदेश के सभी आयुष औषधालयों में कम से कम 15 औषधीय पौधों वाला गार्डन बनाया जाए  |  इसके अलावा अस्पतालों में दवाओं की कमी न हो इसके लिए बीमारियों के लिहाज से दवाओं की जरूरत का अनुमान लगाने को कहा है  .|  दूसरे चरण  में 45 नए आयुष ग्राम बनाने को कहा है |  इसके पहले 30 आयुष ग्राम बनाए गए हैं  | इन ग्रामों में हर व्यक्ति का हेल्थ कार्ड तैयार किया जाता है  |  इस आधार पर उनकी डायबिटीज, ब्लड प्रेशर आदि की नियमित जांचें की जाती हैं  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Staff strike

निधि निवेदिता पर अशोभनीय बयान को लेकर खोला मोर्चा     पूर्व राज्य मंत्री बद्री लाल यादव के कलेक्टर निधि निवेदिता के खिलाफ दिए विवादित बयान के बाद  | राजगढ़ में  एक  दर्जन से  अधिक कर्मचारी संघ के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए है |  संघ ने इस दौरान काम ना करने की घोषणा की है |  राजगढ़ में कलेक्टर निधि निवेदिता  के थप्पड़ काण्ड  पर  विवादित टिप्पणी  से  नाराज कर्मचारी संगठन ने पूर्व राज्य मंत्री बद्री लाल यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है | कर्मचारी संघ ने कलम बंद कर हड़ताल की घोषणा की है  | साथ ही काली पट्टी बांध कर विरोध जताया है |  जिले के पटवारी संघ ,आर आई संघ, नगरपालिका कर्मचारी संघ, जिले के सीएमओ, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार , नायब तहसीलदार , सहित आदि संघ हड़ताल पर चले गए है  | गौरतलब है की |  राजगढ़ में caa का समर्थन कर रहे भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस और प्रशासन द्वारा मारपीट की गई थी  | जिसके बाद   कलेक्टर निधि निवेदिता पर कार्यवाई को लेकर भाजपा ने सभा का आयोजन किया था | जिसमे पूर्व राज्य मंत्री बद्री लाल यादव ने कलेक्टर महिला के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की थी | जिससे राजगढ़ जिले के कर्मचारी और अधिकारी खासे नाराज हैं  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Seizure of alcohol

दबिश देकर पुलिस ने की 18 पेटी  अवैध शराब जब्त   टीकमगढ़ में पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के विरुद्ध  विशेष अभियान चलाया  |  इस दौरान एक गाड़ी से 18 पेटी  अवैध शराब जब्त की  . जिसकी कीमत सतासी हजार रुपये से ज्यादा बताई जा रही है  |  टीकमगढ़ में  खरगापुर कुड़ीला पुलिस ने भारी मात्रा में  अवैध शराब जब्त की है  | प्रशासन ने यह कार्यवाई अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत की |  पुलिस प्रशासन  ने अवैध शराब कारोबारियों पर शिकंजा कसान शुरू कर दिया है |  पुलिस अधीक्षक अनुराग सजानिया के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया  | पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चिनगुवा मेला के पास एक बोलेरो से   18 पेटी शराब की जब्त  की  | पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 DHAMKI

वसूली टीम के साथ रहते हैं एसएएफ के गार्ड   बिजली बिल की वसूली करने वाले बिजली कर्मचारियों को एसएएफ के जवान उपलब्ध कराए गए हैं |  पूर्व में हुई घटनाओं को लेकर कंपनी ने यह कदम उठाया है | अब बिजली वितरण कंपनी  बंदूक के साये में बिलों की वसूली करवा रही है  |  बिजली के बिल की वसूली के लिए गंजबासौदा क्षेत्र के गांवों में जाने वाले कर्मचारियों से अक्सर अभद्रता, मारपीट की घटनाएं सामने आती हैं  | इसी को देखते हुए बिजली कंपनी ने  वसूली टीम के साथ बंदूकधारी जवान तैनात किए हैं   | ताकि कर्मचारियों के साथ कोई वारदात न हो   |  कंपनी को गंजबासौदा संभाग में करीब 1 अरब 8 करोड़ रुपए के बिल वसूलना है  | बीते एक माह में 1 करोड़ 81 लाख रुपए की वसूली की जा चुकी है |  कंपनी ने 3 टीमें बनाई हैं  जो शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में वसूली कर रही हैं |  ग्रामीण क्षेत्र की टीमों के साथ ये जवान जाते हैं |  बिजली वितरण कंपनी के उप महाप्रबंधक रामपाल सिरसाठे ने कहा गंजबासौदा संभाग में उपभोक्ताओं से 1 अरब 8 करोड़ रुपए वसूलना है  | जिसमें से 1 करोड़ 81 लाख रुपए वसूले जा चुके हैं  |  वसूली के दौरान कई जगह विवाद की स्थिति बनती थी | इस बार सुरक्षा की दृष्टि को लेकर एसएएफ के दो गनमैन मिले हैं  |  जो वसूली टीम के साथ अलग-अलग दिन जाते हैं  |           

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Entry Mafia Campaign

प्रशासन ने दो मंजिला अवैध बिल्डिंग और दुकानें तोड़ी   छतरपुर मे माफियाओं पर कार्यवाई के तहत दो जगह सरकारी जमीन  पर बनी बिल्डिंगों  को जमीदोज कर दिया गया  |  बताया जा रहा है की करोड़ों रुपये की इन जमीनों पर अवैध निर्माण किया गया था | जिसको लेकर प्रशासन के पास कई दनो से शिकायत आ रही थी  |  छतरपुर मे प्रशासन ने ऐंटी माफिया अभियान के तहत दो जगहों पर  कारवाई की ... और अवैध रूप  से बनाई जा रही बिल्डिंग को जमीदोंज कर दिया  |  पहली कार्यवाई  महाराजा काँलेज के तिगड्डे पर सरकारी जमीन पर बनी दो मंजिला बिल्डिंग पर की गई  | जिसको  जे सी बी मशीन की मदद  से गिरा दिया गया  बताया जा रहा है की करोड़ रूपये की इस जमीन को जालसाजी करके बिल्डिंग का निमार्ण किया जा रहा था |  जिसे प्रशासन ने गिरा दिया  |  दूसरी कारवाई प्रशासन ने सटई रोड़ पर बनी मंडी में  की |  जहाँ  अतिक्रमण करके अवैध दुकानों का निर्माण किया गया था | .अवैध दुकानों को  हटवाने के लिये मंडी सचिव काफी समय से प्रयास कर रहे  थे  | प्रशासन ने इस पर कार्यवाई करते हुए दुकानों को तोड़ दिया  | इस दौरान  भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 KAMLESHWAR PATEL

रोतो बिलखती महिला की भी नहीं सुनी मंत्री ने    कमलनाथ जी आपकी सरकार के मंत्रियों को हो क्या गया हैं  | कोई किसी की सुनने को तैयार नहीं हैं  | सब बस धुत्कार रहे हैं |  जैसे सबने मिलकर कोइ कोई स्ट्रेटजी बना ली हो  | की बस सुनना नहीं हैं सिर्फ धुत्कारना हैं |  मंत्री जीतू पटवारी सांसद को धुत्कारते हैं अपने कार्यकर्त्ता को दुत्कारते हैं  मंत्री  पीसी शर्मा भी अपनी ही पार्टी के कार्यकर्त्ता को धुत्कारते हैं  |  और बिलकुल ताजा मामला आपके मंत्री कमलेश्वर पटेल एक महिला को धुत्कार रहे हैं जरा सम्भालिये कमलनाथ जी कहीं जनता और ये सब मिलकर आपकी सरकार न धुत्कार दे  |  कमलनाथ जी यह सब ठीक नहीं हैं |  जरा अपने मंत्रियों को समझाईये  |  वे मंत्री हैं खुदा नहीं  | उन्हें जनता ने चुनकर भेजा हैं  | उनका अवतरण नहीं हुआ हैं   |  क्यूंकि जैसा गुस्सा आज कल मंत्रियों को आता हैं  | अगर जनता को आ गया तो मंत्री जी की कुर्सी ही खिसक जायेगी  | जब 15 सालों से राज कर रही सरकार नहीं टिक पाई तो आप को तो बस एक साल ही हुआ हैं |  ये कैसे जन सेवक हैं जिन्हे जनता ही पसंद नहीं  |  क्या सत्ता का नशा इतना सर चढ़ गया हैं की  | उन्हें अपने आस पास कैमरे भी दिखाई नहीं देते  | आपके मंत्री कमलेश्वर पटेल ने तो हद ही कर दी  | अपनी ही पत्रकार वार्ता में मदद मांगने आई रोती - बिलखती महिला को खुद ही धक्के देकर बहार का रास्ता दिखा दिया | ये सत्ता का नशा नहीं तो  क्या हैं।  दरअसल मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल आज अपने एक दिवसीय प्रवास पर रीवा पहुंचे  |  जहां पर पत्रकार वार्ता के दौरान उनसे मिलने एक महिला पहुंची  | रोती बिलखती वो मदद की गुहार लगा रही थी  |  मगर बजाय मदद के मंत्री ने उसे धक्के देकर कक्ष से बाहर निकाल दिया |  आपको बता दे की यह महिला मुन्नी पटेल रीवा नगर निगम में माली के पद पर पदस्थ हैं  | इसका आरोप हैं की निगम अधिकारी के द्वारा इसे प्रताड़ित किया जा रहा है  | और अधिकारी के द्वारा उसकी तनख्वाह को भी रोक लिया गया है   |  जिसकी शिकायत को लेकर आज महिला मंत्री के पास पहुंची और तब मंत्री ने उसकी समस्याओं को सुने बगैर उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया|  हालांकि मंत्री ने महिला से बाद में मिलने को कहा परंतु बाद में मंत्री जी किनारे से निकल गए और महिला को अनदेखा कर दिया |  हालांकि महिला ने पूर्व में भी मंत्री जी से मुलाकात की थी  |  जिस पर उन्होंने समस्या का  निवारण कराने का आश्वासन दिया था   |  मगर अब तक उसकी समस्याओं का निराकरण नहीं हो सका और उसी को लेकर वह महिला आज फिर से मंत्री के पास पहुंची थी |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Student boarded the tank

यूनिवर्सिटी पर लगाया आरोप    पीएचडी में दाखिले को लेकर परेशान छात्र यूनिवर्सिटी परिसर की पानी की टंकी पर चढ़ गया |  छात्र का आरोप हैं की  यूनिवर्सिटी में पीएचडी में एडमिशन लेना चाहता है  | उसका नाम लिस्ट में 10 वे नम्बर पर है | उसे एडमिशन ना देकर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने उसके नीचे नम्बर वालों को एडमिशन दिया है  |  भोपाल बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी में पीएचडी में एडमिशन ना होने से दुखी होकर   |  परिसर में पानी की टंकी पर छात्र पंकज चढ़ा गया  |  मौके पर पहुचीं पुलिस ने  उसे नीचे उतारने को कहा  |  जब उससे पूछा गया की वो टंकी पर क्यों चढ़ा हैं  | तो उसने यूनिवर्सिटी पर आरोप लगते  हुए कहा की  | वो  यूनिवर्सिटी में पीएचडी में एडमिशन लेना चाहता है  | लेकिन नाम वेटिंग में हैं  |  छात्र का आरोप है कि उसका नाम लिस्ट में 10 वे नम्बर पर है  |  पर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने उसके नीचे नम्बर बालों को एडमिशन दिया है |  खैर पुलिस ने समझाईश देकर छात्र पंकज को सकुशल निचे उतार लिया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

Misdemeanor

दुष्कर्म करने वाला आरोपी  भी है नाबालिग   छतरपुर में एक चार साल की मासूम नाबालिग बच्ची  के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है  |  दुष्कर्म करने वाला आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है  | पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है  |  छतरपुर  के सिविल लाईन थाना क्षेत्र के ढ़रारी गांव में  एक नाबालिग लड़के ने  चार साल की मासूम बच्ची  के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया  | पुलिस ने बताया की पीड़ित  मासूम घर से  बाहर  निकली  थी  | तभी मौका देखकर गांव के एक नाबालिग लड़के  ने उसे पकड़ लिया  |  और फिर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया  | पीड़ित बच्ची  रोते हुये घर  पहुंची  और अपनी  मां को उसने सब बता दिया  |  जिसके बाद तत्काल परिजन मासूम को लेकर थाने पहुंचे  | और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Meeting the victim

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष ने की मुलाकात   कुछ ही समय पहले सागर जिले के गावं में बच्चों के विवाद पर झगड़ा इतना बढ़ा की दलित युवक पर केरोसिन डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की गई |  युवक करीब 60 फीसदी झुलस गया  |  दो दिन सागर के अस्पताल में इलाज के बाद उसे भोपाल रेफर कर दिया गया | पांच लोगो ने इस युवक को जिन्दा जलने की कोशिश की थी  | अब यह घटना क्रम दिल्ली तक गूंज रहा हैं |  जिसके चलते पीड़ित दलित युवक के मिलने राष्ट्रीय अनुसूचित जाती आयोग के उपाध्यक्ष पहुंचे  |बच्चो को लेकर विवाद इतना बढ़ा की पांच लोग हैवान बन गए   | और एक जिन्दा आदमी को बेरहमी से केरोसिन दाल कर आग लगा दी   | पीड़ित दलित युवक 60 प्रतिशत तक जल गया  |  जिसे सागर के अस्पताल में एडमिट किया और उसके बाद उसे भोपाल में एडमिट किया गया | अब यह मामला तूल पकड़ रहा हैं  | युवक दलित हैं और उसका परिवार डरा हुआ हैं  |  जगह - जगह मदद की गुहार लगा रहा हैं |  पूरा परिवार अपनी जान को खतरा बता रहा हैं  |  ऐसे में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष डॉक्टर मुरुगन ने आज भोपाल के अस्पताल में पीड़ित से मुलाकात की   साथ  ही पीड़ित परिवार के लोगों से उनकी समस्या को सुना | पीड़ित पांचों हैवानो को अच्छे से जानता हैं | उनके नाम पते भी बताये  |  इसके आलावा अन्य लोगो की पहचान भी बताई| पीड़ित का दर्द सुनकर  | डॉक्टर मुरूगन ने अन्य अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई करने की प्रदेश सरकार से मांग की है | इसके अलावा मुख्यमंत्री सहायता कोष से भी मदद के लिए कहा है |  आगे के इलाज के लिए डॉक्टर मुरूगन ने बताया कि पीड़ित धन सिंह अहिरवार को दिल्ली के सफदरगंज हॉस्पिटल ले जाया जायेगा  | जिसके लिए एयर एंबुलेंस की भी मांग की गई हैं |  आपको बता दे की पूरा मामला क्या हैं |  दरअसल  | मोतीनगर थाना अंतर्गत धर्मश्री की आवासीय काॅलोनी में बुधवार रात बच्चों में विवाद हुआ  |  विवाद इतना बढ़ा की दलित युवक पर पांच हैवानों ने केरोसिन डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की | युवक करीब 60 फीसदी झुलस गया |  दो दिन उपचार के बाद शुक्रवार को उसे भोपाल रेफर कर दिया गया है | पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है  | इस घटना के दो दिन पहले भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था  | लेकिन मोतीनगर पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश देकर लौटा दिया था  | इसी मामले में आरोपी राजीनामा करने का दबाव बना रहे थे |  14 जनवरी की रात आरोपियों ने परिजनों से मारपीट करते हुए धन सिंह को घेर लिया और उसे आग लगा दी  | आरोपी कई दिनों से परिवार के लोगों को परेशान कर रहे थे  |  मोतीनगर पुलिस ने आरोपी छुट्टू, अज्जू, कल्लू, इरफान के खिलाफ धारा 294, 323, 452, 307, 34 व एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Running came out

12 किलोमीटर दौड़ के दुल्हन के घर पहुँची बरात   इंदौर में सड़कों पर दूल्हा दौड़ रहा था  |  उसके साथ बाराती भी दौड़ रहे थे |  यह देखकर लोग अचरज में पड़ गए  और ये सब 12 किलोमीटर दौड़ कर दुल्हन के घर पहुंचे और विवाह की रस्में पूरी  की गईं  | दरअसल फिजिकल ट्रेनर नीरज मालवीय की शादी थी  |  अपनी शादी को यादगार बनाने और फिटनस का सन्देश देने के लिए उन्होंने  दौड़ कर बारात निकाली  |   जो बरात आपको नजर आ रही है यह है फिजिकल ट्रेनर नीरज मालवीय की हैं  , नीरज मालवीय ने अपनी बारात को अनोखे तरीके से इंदौर की सड़कों पर निकाला  | आमतौर पर बारात में दूल्हा  घोड़े पर बैठकर  निकलता है  | लेकिन जो बरात नीरज ने निकाली वह कई मायनों में अलग है इसमें दूल्हा नीरज दौड़ते हुए नजर आ रहा है वही उसके बराती भी उसके पीछे पीछे दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं  | बता दे फिजिकल ट्रेनर नीरज ने अपनी शादी को अनोखे तरीके से करने के लिए एक संकल्प लिया था उसी संकल्प के जरिए उसने   अपनी बरात का आयोजन किया जिसमें बराती अच्छी सेहत का संदेश देते हुए नजर  आये |  जिस जगह से यह बारात निकली तो लोगों ने काफी आश्चर्य व्यक्त किया लेकिन जिस तरह से यह बारात निकाली जा रही है वह कई मायनों में अहम है  |  बरात में शामिल होने आए बारातियों का भी कहना है कि जब नीरज ने अपने मोटो के बारे में बताया तो पहले तो विश्वास नहीं हुआ लेकिन जब उसने पर्यावरण सहजता और सेहत के लिए यह अच्छा मैसेज है का वर्णन दिया तो हम भी उसके साथ आ गए और आज उसकी बरात में दौड़ते हुए जा रहे हैं  |  नीरज मालवीय इंदौर के खंडवा रोड के  रहने  वाले हैं  | वही उनकी दुल्हन निकिता बिल्लौर  इंदौर के संगम नगर की रहने वाली है  | नीरज मालवीय ने खंडवा रोड से अपनी बारात दौड़ते हुए निकाली और 12 किलोमीटर दूर निकिता बिल्लोरे के  घर पहुंचे  | वही दुल्हन निकिता बिल्लोरे का भी कहना है कि जिस तरह से नीरज ने एक मैसेज दिया है वह काफी सराहनीय है और उनके मैसेज का मैं भी काफी स्वागत करती हूं  |  फिलहाल इंदौर के युवक ने जिस तरह से एक पहल की शुरुआत की है वह कई मायनों में अहम है  | अब देखना होगा कि आने वाले समय में दूल्हे नीरज मालवीय से अन्य युवक किस तरह से प्रेरणा  लेते हैं  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 HATYA

खाने को लेकर मामूली कहा सुनी पर की हत्या     गांधीनगर की गोंड बस्ती में  दामाद ने चाचा ससुर की नशे की हालत में  हत्या कर दी  |  बताया जा रहा है कि शराब के नशे में खाना बनाने को लेकर कहासुनी हुई |  जिसके बाद  दामाद ने अपने ही चाचा ससुर को मौत के घाट उतार दिया  |  भोपाल में गांधीनगर की गोंड बस्ती के  पारदी मोहल्ले में एक दामाद  ने  अपने चाचा ससुर की हत्या  कर  दी  | घटना देर रात उस समय हुई जब दोनों साथ मे बैठकर आरोपी के घर में शराब पी रहे थे |  शराब के नशे में खाने को लेकर कहासुनी होने पर  दामाद  ब्याज सिंह  अपना आपा खो बैठा  | और उसने  अपने चाचा ससुर की हत्या कर दी  | बताया जा रहा है की दोनों का घर मोहल्ले में आमने सामने है |  मृतक का नाम नीमक सिंह बताया जा रहा है  | आरोपी ब्याज सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Molestation

आरोपी नाबालिग लड़की से कर रहा था 9 महीने से दुष्कर्म   सिंगरौली में शादी का झांसा देकर एक नाबालिग से दुराचार के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है  | बताया जा रहा है की  आरोपी नाबालिग से शादी करने के नाम पर 9 महीने से दुष्कर्म कर रहा था  |  सिंगरौली के चुरकी गाँव में शादी का झांसा देकर एक नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है | आरोपी ने  नाबालिग लड़की को पहले अपने प्रेम प्रसंग में फसाया | फिर शादी का झांसा देकर  करीब 9 माह तक दुराचार किया  | लेकिन जब नाबालिक लड़की  ने प्रेमी के ऊपर शादी करने का दबाव बनाया तो  आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया  | और जान से मारने की धमकी देने लगा  | इस बात की जानकारी लड़की ने अपने परिजनों को दी  |  जिसके बाद  परिजनों ने इसकी शिकायत मोरवा थाने में की  | जिसकी  शिकायत के आधार पर  पुलिस ने आरोपी ट्रेलर चालक को  गिरफ्तार कर लिया  |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

Flesh trade busted

उज्बेकिस्तान की कॉलगर्ल के साथ मिला एसबीआई का मैनेजर   भोपाल क्राइम ब्रांच ने एयरपोर्ट रोड स्थित एक पॉश कॉलोनी में चल रहे हाईटेक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया |  गिरोह सरगना वॉट्सएप पर ग्राहक को युवतियों के फोटो भेजता था  | सौदा पटने पर ग्राहक को लाने और छोड़ने के लिए लग्जरी कार का इस्तेमाल किया जाता था  |  पुलिस ने मौके से छह लोगों को गिरफ्तार किया है |  इनमें उज्बेकिस्तान की एक युवती सहित चार महिलाएं, गिरोह सरगना और एक ग्राहक जो एसबीआई का मैनेजर है  |  एएसपी क्राइम निश्चल झारिया के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर इंद्र विहार कॉलोनी स्थित मकान नंबर सी-106 पर छापा मारा  | वहां अलग-अलग कमरों में चार युवतियां मिलीं | उनमें से एक उज्बेकिस्तान, दो नेपाल की व एक कोलकाता की है  |  इस दौरान सेक्स रैकेट चलाने वाले साजिद हुसैन खान  और ग्राहक रामकिशोर मीना को गिरफ्तार किया गया | रामकिशोर सतना में भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा का मैनेजर है  |  उज्बेकिस्तान की कॉलगर्ल टूरिस्ट वीजा पर दिल्ली आई थी  |  दिल्ली में वह मालवीय नगर स्थित कॉलोनी में किराए से रहती है |  अजय नाम का युवक उसकी दलाली कर रहा था  | उसे भोपाल में साजिद ने डेढ़ लाख रुपए के पैकेज पर 15 दिन के लिए बुलाया था |  पुलिस पूछताछ में पता चला कि वह दिन में एक बार के दस हजार व एक रात रुकने के 25 हजार रुपए लेती थी | नेपाली युवतियों के देह व्यापार के रेट कम थे |  गिरोह सरगना साजिद हुसैन ग्राहकों को उनके बताई जगह से अड्डे तक लाने व वापस छोड़ने के लिए स्कोडा कार की सर्विस दे रखी थी  | मौके पर मिले मैनेजर रामकिशोर मीना को एमपी नगर से कार से इंद्रविहार कॉलोनी पहुंचाया गया था  |  डीएसपी क्राइम सलीम खान के मुताबिक मौके पर मिली युवतियों में एक साजिद की पत्नी है  | वह बंगाल की रहने वाली है  | पति के कहने पर वह भी देहव्यापार करती है |  पुलिस पूछताछ में सरगना साजिद ने बताया कि वह दो साल पहले तक वह मुंबई में कपड़े की कटिंग का काम करता था |  जिस मकान में देह व्यापार का पर्दाफाश किया गया, उसमें कॉलगर्ल के साथ ग्राहकों   के लिए भी लग्जरी सुविधा दी जा रही थी |  हर कॉलगर्ल के लिए अलग कमरा था  | विदेशी युवती फ्लाइट से आती-जाती थी | डेढ़ लाख के पैकेज के अलावा उसके लिए रहना, खाना सहित सारी सुविधाएं मुफ्त में मिलती थी | उसके आने-जाने का खर्च भी साजिद को देना पड़ता था  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 PC Sharma

पीसी शर्मा का कार्यकर्ता के प्रति बुरा बर्ताव कांग्रेस नेता पर भड़के मंत्री पीसी शर्मा अपने ही  कार्यकर्ता को बेइज्जत कर भगाया   ये खबर मध्यप्रदेश के जनसम्पर्क और विधि मंत्री पीसी शर्मा के लिए हैं  |  मंत्री पीसी शर्मा कांग्रेस में सहज सामान्य माने जाने वाले नेता थे लेकिन अब  पीसी शर्मा के  सिर सत्ता का नशा  चढ़ के बोल रहा है |  उन्हें सच बोलने वाले अपने लोग भी पराए लग रहे हैं|  किसान खेत मजदूर  कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शैलेंद्र वर्मा मंत्री पीसी शर्मा को अपनी समस्या बताने पहुंचे थे  | लेकिन पीसी शर्मा ने  अपना आपा खोकर उनकी ऐसी बेज्जती की कि पूछिए मत  | मंत्री पीसी शर्मा जी  पता नहीं सत्ता आज है कल  हो न हो  | लेकिन आपका ये बर्ताव बताता है कि अगर आप ऐसे ही चले तो फिर न पद रहेगा और न सरकार | वैसे भी लोगों ने आपको सेवा करने के लिए चुना है |  हरदा में जिला योजना समिति की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री पीसी शर्मा अपना  आपा खो बैठे  | उन्होंने अपनी पार्टी के एक परेशान  पदाधिकारी को  अपनी समस्या रखने पर डांटकर भगा दिया  | मंत्री शर्मा ने कांग्रेस नेता को जेल में बंद करने तक की धमकी दे दी  | इसके बाद सत्ता की गर्मी से बौराये मंत्री पीसी शर्मा ने  कांग्रेस नेता को कलेक्ट्रेट परिसर से बाहर करवा दिया | दरअसल  हरदा के प्रभारी मंत्री पीसी शर्मा कलेक्ट्रेट पहुंचे  |   वे लोगों की समस्याओं के आवेदन ले रहे थे |  इस दौरान किसान खेत मजदूर कांग्रेस के प्रदेश सचिव शैलेंद्र वर्मा अपनी समस्या बता रहे थे  जैसे ही उन्होंने ये कहा कि आप जिन को मिठाई खिला रहे हो वो मेरे साथ गुंडाई कर रहे हैं |  बस फिर क्या था सत्ता का नशा मंत्री शर्मा के सिर चढ़ गया   और पीसी शर्मा का असली रूप सबके सामने आ गया | पहले दिखाते  हैं आपको पीसी शर्मा  का वो वीडियो जिसमे वो कांग्रेस नेता की भरपूर बेजत्ती कर रहे हैं  |  इस हंगामे के दौरान कांग्रेस नेता  वर्मा ने पीसी शर्मा मुर्दाबाद के नारे भी लगाए |  साथ ही  उन्होंने स्थानीय कांग्रेस नेताओं पर चापलूसी करने का आरोप भी लगाया | पीसी शर्मा के बर्ताव से कांग्रेस नेता की हालात खराब थी  | उनको डर था कि पीसी शर्मा उनको बिना कसूर के जेल भिजवा देंगे  |  इस हंगामे के बाद किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव शैलेंद्र वर्मा इस कदर भयभीत नजर आये कि बाद में उन्होंने मंत्री पीसी शर्मा से माफ़ी तक मांगी |  जबकि वीडियो बताता है कि इस घटना क्रम में गलत बर्ताव मंत्री जी कर रहे हैं | इसके बाद कांग्रेस नेता शैलेन्द्र वर्मा  ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मेरे साथ हो रहा है अन्याय|  मेरी सरकार  | पीसी शर्मा जी आपके इस बर्ताव  को आपकी पार्टी के नेता तो सहन कर लेंगे |  लेकिन जनता नहीं करेगी  | बाकी आपकी मर्जी है   |       

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 robbery

लूट के रुपयों से करते थे मौज मस्ती   होशंगाबाद पुलिस ने  बैंक एजेंट महेंद्र परसवार के साथ हुई लूट के मामले का खुलासा करते हुए तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है  | इन लुटेरों ने चाकू की नौक पर बैग समेत 80 हजार रुपए व दस्तावेज लूट लिए  थे  |  तीनों आरोपी लुटेरे  उधारी चुकाने एवं अपने शौक पूरा करने के लिए इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं  | इस बार भी लूटी गई राशि में से कुछ राशि लुटेरों ने खर्च कर दी है  | आरोपी दुर्गेश का कहना है कि उसकी मां से उक्त एजेंट समूह लोन की किश्त मांगने घर आकर बार-बार परेशान करता था |  इसी बात को लेकर उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ लूट की वारदात को अंजाम दे डाला  |  टीआई विक्रम रजक ने बताया कि 10 जनवरी को आईडीएफसी बैंक के एजेंट महेंद्र परसवार दोपहर एक बजे समूह लोन की किश्तों का कलेक्शन कर बीटीआई रोड से बालागंज तरफ आ रहा था  | इसी दौरान एक सिल्वर काले रंग की बिना नंबर की एक्टीवा पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने चाकू की नोक पर बैंक एजेंट परसवार से 80 हजार 850 रुपए नकदी व बैग लूटकर फरार हो गए थे |  फरियादी की रिपोर्ट पर कोतवाली में लूट का प्रकरण दर्ज किया गया था  |  टीआई रजक ने बताया कि   दुर्गेश पर यह संदेह हुआ कि वह उधारी के पैसे तेजी से बांट रहा है और खुद के शौक पर भी रुपए खर्च कर रहा है |  पूछताछ में दुर्गेश ने जुर्म कबूल कर लिया और अपने दो अन्य साथियों नितिन   व आकाश  यादव के भी शामिल होने की जानकारी दी  |   तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Cannon test

फायरिंग रेंज में सारंग गन का हुआ परीक्षण   मध्यप्रदेश में पहली बार तोप का सफल परिक्षण किया गया |  खमरिया फायरिंग रेंज में जब सारंग तोप  की टेस्टिंग हुई तो सारा इलाका धमाके की आवाज से गूंज उठा |  मध्यप्रदेश के जबलपुर में मंगलवार को पहली बार तोप का परीक्षण हुआ  | खमरिया की फायरिंग रेंज में सारंग गन का परीक्षण किया गया  | सारंग गन की क्षमता 30 किलोमीटर से ज्यादा है  | परीक्षण में 4 फायर किए गए  | जिसमें 15 डिग्री, फिर 0 डिग्री, फिर 15 डिग्री पर फायर हुए   | अब यह गन सेना को सौंपी जाएगी  | सेना के अधिकारियों ने बताया कि लांग प्रूफ रेंज एलपीआर खमरिया में अपग्रेड सारंग तोप का पहला परीक्षण किया गया है | एलपीआर कमांडेंट निश्चय राऊत के नेतृत्व मे वीएफजे और जीसीएफ मे बनी सारंग तोप का परीक्षण किया  | तोप की मारक क्षमता 27 किलोमीटर से बड़कर 39 किलोमीटर की गई है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 PC Sharma statement

एक लाख ऋण माफी के लिए शुरु होगा अभियान   माफियाओं पर हो रही कार्यवाई को लेकर सीएम कमलनाथ और चीफ सेक्रेटरी ने कमिश्नरों को  संदेश भेजा है  | जिसमे उन्होंने  निर्देश  दिया है की माफियाओं के चक्कर मे कोई भी आम इंसान और व्यापारी परेशान ना हो |  सरकार के अफसरों ने माफिया के नाम पर आम लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है |  इससे सरकार के खिलाफ आम लोगों में आक्रोश बढ़ गया है | यह मामला सरकार तक पहुंचा तो  सीएम कमलनाथ और चीफ सेक्रेटरी ने संभाग के कमिश्नरों  को पत्र लिखा है  |  सभी कमिश्नरों के तहत जो कमेटी बनेगी उसमें ये  निर्देश  दिए जाएंगे | जनसम्पर्क मंत्री पी सी शर्मा ने कहा की अब तक एक लाख तक की ऋण माफी हो चुकी है | बाकी एक लाख के लिए 30 जनवरी के बाद अभियान शुरु होगा |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Teacher died due to collision

पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर की कार्यवाई   तेज रफ़्तार से आ रहे एक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी  |  जिसके बाद घायल बाइक सवार को लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया  | जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया  |  रीवा में  नेशनल हाइवे-30 के चाकघाट चौराहे पर  | तेज रफ्तार से आ रहा एक ट्रक अनियंत्रिक हो गया  | और उसने एक  बाइक सवार को टक्कर मार  दी   टक्कर लगने से बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया  | जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया  | जहाँ उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया  | मृतक  शिवभारत मांझी बघेड़ी निवासी बताया जा रहा है  | जो की  बालक स्कूल चाकघाट में  शिक्षक के रूप में पदस्त है  |  सुचना के बाद मौके पर पहुँची  पुलिस ने ट्रक  सहित चालक को अपने हिरासत में लिया है | बताया जा रहा है की  तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक द्वारा सड़क किनारे लगे गोमती  | और ठेलो को भी नुकसान पहुँचाया है  | पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाहीं शुरू कर दी है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Governor Anusuiya\

नेहरू युवा केंद्र का नाम विवेकानंद के नाम पर होना था   छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके का बड़ा बयान सामने आया है  | उन्होंने कहा नेहरू युवा केंद्र का नाम स्वामी विवेकानंद के नाम पर होना चाहिए था क्योंकि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेणास्रोत हैं  |  छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके का कहना है जवाहरलाल नेहरू देश के पहले प्रधानमंत्री और बड़े नेता रहे हैं  |  लेकिन युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद हैं  | इसलिए नेहरू युवा केंद की जगह इसका नाम स्वामी विवेकानंद के नाम पर होना चाहिए था  | राज्यपाल अनसुईया उइके ने कहा  युवाओं   ने स्वामीविवेकानंद को  सदैव आदर्श माना है  |  भोपाल में दिया राज्यपाल अनुसुइया उइके का यह बयान राजनीती में हंगामा खड़ा जरूर करेगा  | उइके राज्य संग्रहालय में आयोजित नेहरू युवा केंद्र के युवा सम्मलेन को सम्बोधित कर रही थीं |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Collector fight

थप्पड़ मारने वाली कलेक्टर की हो रही है आलोचना कलेक्टर और डिप्टी कलेकटर का घटिया व्यवहार   राजगढ़ की कलेक्टर निधि निवेदिता और  डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा ने CAA के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेताओं को चांटे मारे  |  जिसके बाद इन दोनों अधिकारीयों के व्यवहार की आलोचना शुरू हो गई है और लोग यह सवाल कर रहे हैं कि इन दोनों अधिकारियों को मारने का अधिकार किसने दिया  | बीजेपी ने इन अधिकारीयों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है  |  CAA के समर्थन में जब धारा 144 का उलंघन करते हुए बीजेपी के लोग इकठ्ठा हुए और वन्देमातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए तो कलेक्टर को इतना बुरा लगा कि उन्होंने बीजेपी के मीडिया प्रभारी को थप्पड़ जड़ दिया  | जिसके बाद हंगामा हो गया  |  ब्यावरा में सीएए के समर्थन में रैली निकाल बीजेपी नेताओं और आम  लोगों को कलेक्टर निधि निवेदिता के गुस्से का शिकार होना पड़ा  |   कलेक्टर ने भारत माता की जय बोल रहे  बीजेपी नेता को तमाचा मार दिया  | उसके बाद हंगामा हो गया और लोगों का गुस्सा फूट पड़ा  |  इसके बाद कलेकटर ने पुलिस   के साथ प्रदर्शनकारियों को    धक्के भी मारे   | पुलिस ने लोगों को बाहर निकालना शुरू कर दिया  | इस पर रैली निकाल रहे लोग भड़क गए और पुलिस से झूमाझटकी की ऐसे में  पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया  | इस मामले में कलेक्टर की गलती साफ़ साफ़ नजर आ रही है  | पुलिस के काम में घुसकर कलेकटर ने वहां माहौल बिगाड़ने का पूरा प्रयास किया |  कलेकटर से कैसे चूक हुई ये इस वीडियो में साफ़ नजर आ रहा है  |  कलेक्टर निधि निवेदिता ने  जैसे ही भाजपा के मीडिया प्रभारी रवि बड़ोने को थप्पड़ मारा तो वहां का  माहौल खराब  हो गया   | इससे रैली में शामिल लोग नाराज हो गए और सड़कों पर उतर आए  | पुलिस ने लोगों को पकड़ना शुरू किया तो भगदड़ मच गई  |  लाठीचार्ज में दो कार्यकर्ता घायल हो गए  | इस दौरान डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा ने भी एक कार्यकर्ता को पकड़कर दो थप्पड़ जड़ दिए  |  ऐसे में  एक युवक ने डिप्टी कलेक्टर के बाल खिंच दिए | इन दोनों महिला अधिकारियों के व्यवहार ने स्थितियों को बिगाड़ दिया  |  पुलिस ने धारा 144 का उल्लंघन करने के मामले में 12 नामजद सहित 124 पर धारा 188 का प्रकरण दर्ज किया है  | वहीं डिप्टी कलेक्टर से अभद्रता करने के मामल में दो अज्ञात युवकों पर छेड़छाड़ और शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज किया है  इस सब के बाद ये अधिकारी और कमलनाथ सरकार बीजेपी के निशाने पर है  |  बीजेपी ने कहा कि सीएए के समर्थन में निकाली जाने वाली रैली पूर्व नियोजित थी  | इसे रोकने के लिए कलेक्टर ने जिले में धारा-144 लगाकर ब्यावरा की सीमाएं सील कर दी थीं, बाजार बंद थे |  वैष्णोदेवी मंदिर से रैली की शुरुआत के लिए सुंदरकांड चल रहा था  तभी  कलेक्टर और एसपी   पुलिस बल के साथ  वहां पहुंचे   | लोग बाहर निकले तो कलेक्टर निधि निवेदिता ने गेट बंद करना चाहा  |  पूर्व विधायक अमरसिंह यादव को कलेक्टर ने पकड़ लिया, लेकिन वे छूटकर आगे बढ़ गए  | पूर्व मुख्य सचिव केएस शर्मा  ने कहा कि कलेक्टर का इस तरह का रवैया ठीक नहीं है |  भीड़ को कंट्रोल करने का यह तरीका गलत है  | वरिष्ठ अधिकारियों को भी ऐसे मामलों को गंभीरता से लेना चाहिए |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Collector Office siege

लोगों ने दी पंचायत चुनावों का बहिष्कार करने की चेतावनी   छिंदवाड़ा में सरपंच के समर्थन में सैकड़ों मतदाताओं ने कलेक्टर ऑफिस का घेराव किया | और सरपंच के समर्थन के साथ दोषी अधिकारीयों और राजनेताओं के खिलाफ कार्यवाई की मांग की | कार्यवाई नहीं होने पर  मतदाताओं ने त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनावों का  बहिष्कार करने की चेतावनी दी है |  छिंदवाड़ा में परासिया जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत भाजीपानी के मतदाताओं द्वारा सरपंच मनीष यादव के समर्थन में कलेक्टर ऑफिस का घेराव किया गया  और   षड्यंत्र कारी आवेदक के  खिलाफ जाँच करने की अपील की | मतदाता बंधुओं ने पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम की धारा 40 एवं 92 का विरोध  जताया  | मतदाताओं का कहना है की ग्राम के सरपंच के ऊपर षड्यंत्र कारी पूर्व जनपद सदस्य रजनी राय , ललित सूर्यवंशी एवं sdo मनोज बटाबिया की जाँच होनी चाहिए  | सरपंच ने कांग्रेस द्वारा की गई द्वेष पूर्ण कार्यवाई की निंदा की  |  और कहा की  इस प्रकार की कार्यवाही से ग्राम के जनसेवकों का मनोबल टूट रहा है  |  जिसका सीधा परिणाम आने वाले त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत के चुनावो में देखने को मिलेगा |  ग्राम के समस्त मतदाताओं  ने निर्णय लिया है कि |   ग्राम पंचायत भाजीपानी की उचित जांच कर दूध का दूध , पानी का पानी होना चाहिए | और  जो लोग भय का वातावरण बना रहे है  | उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाय  |  नही तो ग्राम की जनता व मतदाता बंधु त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनावों का बहिष्कार करेंगे  |         

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 RALLY IN SUPPORT OF CAA

रीति पाठक:कांग्रेस गुमराह करती है सचेत रहें   सीधी में भारतीय जनता पार्टी ने  नागरिकता संशोधन कानून  के समर्थन में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया | . इस दौरान भाजपा ने विपक्ष  पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया .| और कहा की देश को कांग्रेस से सचेत रहने की आवश्यकता है  |  सीधी में भारतीय जनता पार्टी ने  CAA  के समर्थन में रैली  का आयोजन किया | . रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या आम जनो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया  | रैली की अगुवाई सीधी सांसद रीती पाठक, विधायक कुँवर सिंह टेकाम, विधायक शरदेंदु तिवारी, व जिलाध्यक्ष इन्द्रशरन सिंह ने  की  | लोगों ने एक किलोमीटर लंबा तिरंगा झंडा लेकर शहर में रैली निकाली | और भारत माता के जयकारे लगाए  |  इस दौरान सांसद रीती पाठक ने कहा कि समान नागरिकता संहिता को पूरे देश में लागू करना केन्द्र सरकार का ऐतिहासिक निर्णय है | इसके लागू होने के बाद से विदेशों में प्रताडि़त होने वाले हिंदुओं को भी यहां आने पर नागरिकता का अधिकार मिल सकेगा  | साथ ही ऐसे हिंदू जो कई वर्षो से शरणार्थी बनकर देश में रह रहे थे  |  उन्हे भी नागरिकता मिल जायेगी  उन्होने जोर देकर कहा कि सीएए में ऐसा कोई प्रावधान नही है कि  |  देश में रहने वाले किसी भी नागरिक की नागरिकता को खतरा होगा  | यह अवश्य है कि कांग्रेस और विपक्ष इस मामले में लोगों को गुमराह कर रहा है  |  जिससे सभी को सचेत रहने की जरूरत है |  भाजपा जिलाध्यक्ष इन्द्रशरण सिंह ने कहा कि विपक्षी दलों द्वारा सीएए एवं एनआरसी को लेकर भृम फैलाया जा रहा है  | हकीकत यह है कि सीएए एवं एनआरसी देश के सभी लेागों के हितों की रक्षा करती है  | और इससे किसी को भी घबराने की जरूरत नही है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 MAZDUR DIED DUE TO CURRENT

मजदूर की हालत गंभीर  लोगों ने किया चक्का जाम   एक मजदूर काम करने के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया  | जिससे वह बुरी तरह झुलस गया  |  मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया  |  जिसके बाद लोगों ने हाईटेंशन लाइन को हटाने की मांग को लेकर चक्का जाम कर दिया  | पुलिस और बिजली विभाग की समझाइश के बाद लोगों ने चक्का जाम हटाया |  टीकमगढ़ के रजा नगर कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया  | जब एक मकान पर काम कर रहा  मजदूर मकान के  ऊपर से  निकली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया  | इस हादसे में मजदूर बुरी तरह  झुलस गया  |  लोहों ने मजदूर को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया  | हालत गंभीर होने के कारण मजदूर को  ग्वालियर रेफर कर दिया गया  |  गौरतलब है की  कुछ महीने पहले उसी कॉलोनी में एक मजदूर लड़का काम करते हुए  हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया था  |  जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी  | घटना की  जानकारी लगते ही लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया  | और हाई टेंशन लाइन को हटाने के लिए मांग करने लगा  | हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे  | पुलिस ने  लोगों से चक्का जाम खोलने की बात कही  |  फिर भी  लोग  तैयार नहीं हुए  | जब नगर निरीक्षक अनिल मौर्य ने बिजली विभाग के आला अधिकारियों को घटना के संबंध में अवगत कराया  |  तो उन्होंने स्टीमेट बनाकर लाइन को वहां से हटाने की बात कही  | तब जाकर मोहल्ला वासियों ने चक्का जाम  खत्म किय   |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 JEEVAJI COMMOTION

एनएसयूआई का आरोप कुलपति के कहने पर हुई कार्यवाई पुलिस ने कहा बॉन्ड ओवर उल्लंघन  में हुई है गिरफ्तारी   ग्वालियर के  जीवाजी विश्वविद्यालय में आंदोलन करने आए  |  एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव सहित छह लोगों को विश्वविद्यालय पुलिस ने हिरासत में ले लिया  |  खबर लगते ही एनएसयूआई के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय थाने पहुंच गए  | और जोरदार हंगामा किया |   एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर कुलपति के इशारे पर कार्य करने का आरोप लगाया | वहीं पुलिस ने गिरफ्तारी की वजह बॉन्ड ओवर उल्लंघन बताया  |  ग्वालियर में पुलिस ने आंदोलन करने जा रहे एनएसयूआई के महासचिव सचिन द्विवेदी सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया  | और इन सभी को थाने ले आई  |  पदाधिकारियों के थाने ले जाने की खबर लगते ही एनएसयूआई के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय थाने पहुंच गए  | और हंगामा करने लगे  | हंगामे के बीच विश्वविद्यालय पुलिस इन पदाधिकारियों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची  | विश्वविद्यालय पुलिस के मुताबिक एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव सचिन द्विवेदी का बॉन्ड ओवर उल्लंघन मामले में वारंट था  | इसी को लेकर उनकी गिरफ्तारी की गई है  |  हंगामे के बीच वहीं पांच अन्य कार्यकर्ताओं को कलेक्ट्रेट में छोड़ दिया गया  | लेकिन एनएसयूआई के कार्यकर्ता  सचिन द्विवेदी को रिहा करने की मांग पर अड़ गए   | और कलेक्ट्रेट में नारेबाजी करने लगे | एनएसयूआई महासचिव सचिन द्विवेदी का कहना है कि विश्वविद्यालय की कुलपति के इशारे पर  |  पुलिस ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी की कार्रवाई की है  | जबकि वह शांतिपूर्ण आंदोलन करने जा रहे थे  |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 STATION CHARGE TRANSFER

थाना प्रभारी का हुआ तबादला सरकार पर खड़े हुए सवाल   मुख्यमंत्री कमलनाथ के गृह जिले छिंदवाड़ा में पदस्थ एक  प्रशस्ति पत्र से  सम्मानित  पुलिस अधिकारी का तबादला कर दिया गया  | थाना प्रभारी  का कसूर बस इतना था की वह ईमानदारी से अपना काम करते हुए  |  रेत ,जुआ सट्टा ,अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर लगतार माफियाओं के खिलाफ कार्यवाई कर रहे थे  |  ये सब  रसूखदारों और नेताओं को पसंद नहीं आया   और एक ईमानदार युवा पुलिस अधिकारी को अचानक पुलिस लाइन  भेज दिया गया  |  यह सरकार की कार्यप्रणाली पर एक बड़ा सवालिया निशान खड़ा करता है  |  छिंदवाड़ा में  जुन्नारदेव विधानसभा के  नवेगांव  पुलिस स्टेशन  के  प्रभारी विजेन्द्र सोलंकी का ताबदाला किया जाना  |  सरकार की माफियाओं के खिलाफ हो रही कार्यवाई की मंशा  पर सवालिया निशान खड़ा  करता  है  |  मुख्यमंत्री कमलनाथ के गृह जिले में पदस्थ एक ऐसे पुलिस अधिकारी की जो अपने बेहतर कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया हो  | और जिनको  सीएम कमलनाथ ने स्वयं सम्मानित किया हो  | उसका तबादला दस महीने के कार्यकाल में क्यों किया गया यह सोचने का विषय है | थाना प्रभारी  माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाकर लगातार कार्यवाई कर रहे थे  | जो की रसूखदारों और नेताओं को अच्छा नहीं लगा  | जिसकी कीमत उन्हें अपने स्थान्तरण से चुकानी पड़ी | बताया जा रहा है की थाना प्रभारी ने स्वयं अपना मोबाइल नंबर आम जनता को दे रखा था  और कोई भी परेशानी होने पर उन्हें कॉल किया जा सकता था |   बताया जा रहा है की थाना प्रभारी विजेन्द्र सोलंकी अपने सामाजिक कार्य के लिए भी जाने जाते है  | उन्होंने कई बार खुद  रक्तदान शिविर का आयोजन कराया  |  ताकि जरूरतमंदो को समय पर रक्त मिल सके  |  स्कूल में बच्चों को कानून और नियम की जानकारी दी  | गरीब और असमर्थ बच्चो की हमेशा सहायता की  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Jyotiraditya Scindia

व्यापारियों से बतियाये ज्योतिरादित्य सिंधिया   विदिशा में कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया आम लोगों जैसा व्यवहार करने का प्रयास करते नजर आए |  सिंधिया कुछ व्यापारियों से मिले  उनसे बातचीत की और बाजार में कुछ दुकानों में जाकर भी बैठे  |  ग्वालियर रियासत से जुड़े कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया विदिशा के बाजार में आम दिखने का प्रयास करते नजर आये  |  विदिशा में उन्होंने व्यापारियों से चर्चा की और कई सामानों की कीमत जानीं  |  सिंधिया ने पहले के रेट और वर्त्तमान कीमतों पर व्यापारियों से तुलनात्मक चर्चा कर यह जानने की कोशिश की कि महंगाई कितनी बढ़ी है और इससे लोगों को कितनी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है |  सिंधिया एक किराने की दूकान और एक जनरल स्टोर में पहुंचे यहाँ दूकानदार ने सिंधिया को टॉफी खिलाई  |  इसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने व्यापारियों की समस्याओं को समझने की कोशिश की | सिंधिया ने कुछ सामानों को नजदीक से देखकर उनकी एमआरपी को भी देखा |  सिंधिया गुना से चुनाव हारने के बाद से अपने बिहेव में फाफी बदलाव लाने का प्रयास कर रहे हैं और ये अब उनकी कार्यप्रणाली में भी नजर आने लगा है  |       

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Realization program

पर्यावरण जानवरों की सुरक्षा की दी जानकारी   मध्य प्रदेश इको पर्यटन विकास निगम और  कर्थुआ वन परिक्षेत्र अधिकारी  के सहयोग से अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया  | कार्यक्रम में पर्यावरण बचाने और जानवरों की सुरक्षा सम्बंधित जानकारी दी गई  | इस मौके पर स्वच्छता को लेकर लोगों को जागरूक रहने को भी कहा गया  |  सिंगरौली में  मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार अनुभूति कार्यक्रम  कराया गया |  कार्यक्रम में वन परिक्षेत्र अधिकारी आर एन  जयसवाल सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी आर एन तिवारी एवं प्रशिक्षु एसडीओ बघेल के द्वारा पर्यावरण सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की |  इस दौरान एसडीओ ने पर्यावरण बचाने के बारे में लोगों को जानकारी दी  | उन्होंने लोगों से जंगली जानवरों और जंगलों को नुक्सान ना पहुंचाने की अपील की  | उन्होंने कहा    वनों से ही वर्षा होती है  | इसीलिए पेड़ पौधों की सुरक्षा करें  |  ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाएं |    कार्यक्रम में स्वच्छता को लेकर  जन जागरूकता  कार्यक्रम भी किया गया   | साथ ही आसपास के स्कूली बच्चों  को कई तरह की प्रतियोगिता जैसे जलेबी दौड़ ,आंख  मिचोली सहित  विभिन्न तरह के आयोजन  किया गया  | बाद में  बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 KAMALNATH SARKAR

सरकार की कार्यप्रणाली से मुन्नालाल गोयल नाराज अपना वचन ही नहीं निभा रही कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री कमलनाथ की मुसीबतें बढ़ना शुरू   मुख्यमंत्री कमलनाथ जी  | आपके राज में हो क्या रहा हैं | आपकी सरकार के खिलाफ आप ही के विधायक थक हार के धरने पर बैठ गए  |  विधायक का कहना है हम अपने वादे ही नहीं निभा पा रहे हैं |  सरकार कुछ कर ही नहीं रही  |  कमलनाथ जी इन इशारों को  समझिये  और हवा से जमीन पर आ जाइये  कहीं ऐसा न हों जिन विधयकों के सहारे आपकी सरकार चल रही है  | वही विधायक आपका दमन छोड़ कर किसी और को अपना नेता न चुन लेंमुख्यमंत्री कमलनाथ जी आपके राज में जनता की हालत खराब है ये सभी जानते हैं  | लेकिन आपके राज में विधायक और मंत्रियों की भी हालत खराब है ये कोई मानने को तैयार नहीं होता था  |  लेकिन अब आपकी कार्यप्रणाली से कांग्रेस के भीतर ही भीतर आपके खिलाफ माहौल बन रहा है  | अलग अलग गुटों में बंटे कोंग्रेसी भी यह कहने लगे हैं कि आपकी  सरकार राम भरोसे चल रही है |  काम कुछ हो नहीं रहे  | माफिया के नाम पर आम लोगों को परेशान किया जा रहा है  |  क्या मंत्री क्या विधायक सब खून के आंसू रो रहे हैं  | अब ग्वालियर के विधायक मुन्नालाल गोयल को ही ले लें  | उनकी मानें तो आपके पास समय ही नहीं है  | गोयल ने आपको पत्र भी लिखा लेकिन आप विधायक को तवज्जो देना उचित ही नहीं समझा  | कमलनाथ जी आप ये बात भूल गए हैं कि आप इन्हीं विधायकों की दम से मुख्यमंत्री हैं  | कमलनाथ जी आप भले ही हमने ये किया  | हमने वो किया कह कर अपनी पीठ खुद थपथपाते  रहें लेकिन मुन्नालाल गोयल जैसे विधायकों का रुख तो ये बताता है आपकी सरकार विधायकों की कसौटी पर भी खरी नहीं है  | विधायक मुन्नालाल गोयल आपकी सरकार के खिलाफ विधानसभा के पास  धरने पर बैठ गए  |  मुन्नालाल भूमिहीनों को पट्टा नहीं मिलने से अपनी ही सरकार से खासे नाराज हैं  | ग्वालियर पूर्व  विधानसभा क्षेत्र में 1200 भूमिहीन लोग हैं   |  जिन्हें पट्टा देने का वादा किया गया था लेकिन सरकार में आते ही कांग्रेस ने इस मुद्दे को ठंडे बस्ते में डाल  दिया |  विधायक का कहना है   कांग्रेस ने अपने वचनपत्र में भूमिहीनों को पट्टा देने का  वादा किया था |  कमलनाथ जी यह सब तो ऑन रिकॉर्ड है |  ऑफ रिकॉर्ड सुनेंगे तो आपके होश उड़ जाएंगे  | ऐसे में आप अपनी सरकार की उपलब्धियां सर्च लाइट लेकर ढूंढने जाएंगे तब भी कुछ नहीं मिलेगा   | विधायक मुन्नालाल गोयल  सिंधिया खेमे  के मुखर विधायक हैं  इसलिए वे आपसे सीधे सीधे संवाद कर रहे हैं  | उनका आरोप है कि  विधायक और मुख्यमंत्री के बीच में संवादहीनता  हमेशा बनी रहती है | ऐसे में सवाल ये उठता है कि आप जनता के बीच जाते नहीं हैं  विपक्ष तो छोड़िये सत्तापक्ष के विधायकों को आप समय नहीं देते तो फिर सरकार आप किस के कहने  से चला रहे हैं  | कमलनाथ जी आपके लोगों ने ही आपकी कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिए हैं  | नागरिकता संशोधन कानून को लेकर अपने बड़ी बड़ी बातें की | लेकिन आपकी पार्टी के विधायक   लक्ष्मण सिंह और हरदीप सिंह डंग ने आपको आइना दिखा दिया | गाडरवारा से कांग्रेस विधायक सुनीता पटेल को तो मंच से  आपके सिस्टम  को कोसना पड़ा  .और उन्होंने कहा रेत उत्खनन पर सरकार ने उनके साथ धोखा किया  है  | ऐसे में मुन्नालाल गोयल का सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलना यह बताता है कि पहले साल में आपकी सरकार जुबानी जमाखर्च के आलावा कुछ नहीं कर पाई है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 UNIQUE POLICE INITIATIVE

यातायात नियमो का पालन कर सुरक्षित रहें   सिंगरौली में यातायात पुलिस ने 31वें सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत लोगों को जागरुक करने के लिए अनूठी पहल की  | यातायात पुलिस ने  साइकिल रैली निकालकर लोगों को अपनी सुरक्षा के साथ साथ पर्यावरण को भी सुरक्षित रखने का संदेश दिया  |  सुरक्षा सप्ताह के समापन के अवसर पर सिंगरौली में  पुलिस ने अनूठे तरीके से  साइकल रैली निकलकर लोगों को जागरूक किया  | साइकिल रैली का  जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया  |  पिपरा झांपी सरपंच रूपेश पांडे  व खुटार सरपंच  बालमुकुंद सिंह परिहार द्वारा रैली में शामिल लोगों को माल्यार्पण किया  | इसके साथ ही पुलिस ने  आम जनों को अपनी सुरक्षा के साथ पर्यावरण को भी सुरक्षित रखने का संदेश दिया | इस अवसर पर एसडीओपी डॉक्टर कृपा शंकर द्विवेदी ने साइकल रैली को हरी झंडी  दिखाई  और कहा कि आपका  घर में  कोई इंतजार कर रहा है  | अपनी और घर में इंतज़ार कर रहे परिवार के बारे में सोचे  | और यातायत के नियमो का पलना करते हुए सुरक्षित रहें  | ये रैली  रैली बरगवां थाने से  शुरू होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में संपन्न हुई  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 HONOR OF SHARDA SIDDHA BHAU

सिद्धभाऊ :मां से बड़ा कोई भगवान नहीं होता   संत हिरदाराम जी के शिष्य सिद्ध भाऊ का सम्मान मानव अधिकार सुरक्षा एवं संरक्षक आर्गेनाईजेशन ने किया |  इस मौके पर सिद्धभाऊ ने कहा कि माँ से बड़ा न कोई शिक्षक होता है और न भगवान्  |  सिद्धभाऊ के सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे  |  मानव अधिकार सुरक्षा एवं  संरक्षक  ऑर्गेनाइजेशन  ने   सिद्ध भाऊ को शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह देकर  सम्मानित किया   | अपने संबोधन में सिद्ध भाऊ  ने कहा कि मैं संस्था का हृदय से  आभारी  हूं | . यह सम्मान मेरे गुरुदेव ,मेरे गुरु भाइयों विद्यार्थियों एवं मेरे सभी शिक्षकों का है  | उन्होंने कहा  मां से बड़ा कोई भगवान नहीं होता  | अंत अपनी मां  की प्रत्येक बातों का अनुसरण करें |  संत जी सदैव कहते थे कि मां अपने वात्सल्य भाव से हमारी प्रत्येक भावना को समझती है  | यहां  जीव सेवा संस्थान के महेश दयारामनी  ने बताया कि संत हिरदाराम जी एवं सिद्ध भाऊ   के मार्गदर्शन में कई सेवा कार्य संत नगर सहित आसपास क्षेत्रों में चल रहे हैं  |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 GANDHIGIRI OF TRAFFIC POLICE

नियम का उल्लंघन करने वालों को पहनाई माला     यातायात सुरक्षा सप्ताह के दौरान ट्रैफिक पुलिस का  अनोखा  अंदाज देखने को मिला  | यातायात पुलिस ने ट्रैफिक नियमों  का पालन करने वाले वाहन चालकों को रोककर उन्हें गुलाब के फूल दिए |  जो पालन नहीं कर रहे थे उनको  फूलों का हार पहनाकर  स्वागत किया |  साथ ही यातायात नियम पालन करने की समझाइश  दी |  छतरपुर मे यातायात सप्ताह के तहत ट्रैफिक  पुलिस की गांधीगिरी देखने को मिली |  ट्रैफिक पुलिस ने अनोखे अंदाज में यातायात के  नियम  पालन करने वालो को रोक कर गुलाब का फूल भेट किया  |  और जो ट्रैफिक  नियम का उल्लंघन कर यातायात को चुनौती दे रहे थे  | उनके गले मे फूलो की माला पहनाकर उनका स्वागत किया  | और वाहन चालक को बताया गया की यातायात नियम का पालन ना करने पर वो  किसी दुघर्टना का शिकार हो सकते है  | इसलिये माला पहनाकर उन्हे सावधान किया जा रहा है  |  यातायात प्रभारी ने बताया कि लोगो को समझाने के लिए गांधीगिरी का सहारा लिया जा रहा है |   इसके बाद इन पर चालानी कारवाई की जायेगी |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 FETAL TEST THREE ARRESTED

लिंग परीक्षण कर रहे सेंटर के मालिक सहित तीन गिरफ्तार गर्भवती महिलाओं को तलाशती थी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता   लिंग परीक्षण की शिकायत मिलने के बाद ग्वालियर प्रशासन की टीम ने झांसी के जयमाता दी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापामार कार्यवाई की  |  इस दौरान प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अमले को  अल्ट्रासाउंड सेंटर पर काफी गड़बड़ियां मिली  | टीम ने  भ्रूण परीक्षण कर रहे आंगनवाड़ी के कार्यकर्ताओं सहित अल्ट्रासॉउन्ड के मालिक को गिरफ्तार किया है  |  इनके ऊपर पी सी पी एन डी टी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई  |  लिंग परीक्षण की शिकायत के बाद ग्वालियर प्रशासन की टीम ने उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापामार कार्रवाई की  |  इस दौरान प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अमले को झांसी के जयमाता दी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर काफी गड़बड़ियां मिली है. | साथ ही लिंग परीक्षण करते  हुए भी पाया गया  |  दरअसल यह कार्यवाही ग्वालियर कलेक्टर के आदेश के बाद कि गयी  |  जिसमें शिकायत मिली थी कि ग्वालियर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ऐसी महिलाओं की तलाश करती है  | जो गर्भवती है | जिसके बाद वह उन्हें लिंग परीक्षण कराने की सलाह देती  | साथ लिंग परीक्षण के लिए झांसी के अल्ट्रासाउंड ले जाती  | जिसके बाद कलेक्टर ने एक टीम गठित की |  जिसमें दो महिला आईएएस अधिकारियों के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग और  क्राइम ब्रांच की टीम ने झांसी के प्रशासनिक अफसरों के साथ मिलकर जयमाता दी अल्ट्रासाउंड छापामार कार्रवाई की   |  इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अरुणा राठौर, संतोष यादव ओर अल्ट्रासाउंड के मालिक राम नरेश पटेल को मौके से गिरफ्तार किया है  | इस दौरान अरुणा राठौर ने शुरुआती दौर में तीन लिंग परीक्षण की बात कबूल की  | उसके मुताबिक ग्वालियर में वह ऐसी महिलाओं को तलाश करती थी, जो गर्भवती है  |  वह उन्हें झांसी में ले जाकर लिंग परीक्षण करती थी | जिसके एवज में उसे दस हजार रुपये मिलते थे |  फिलहाल अल्ट्रासाउंड के मालिक राम नरेश पटेल के साथ-साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अरुणा राठौर और सुभाष यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है  |  इनके ऊपर पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है  |  इसके साथ ही लिंग परीक्षण के रैकेट का खुलासा करने वाले अफसरों को उम्मीद है  कि  | इस मामले में कई और बड़े खुलासे हो सकते है  |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 COUNCILOR HUSBAND SHOP ZAMINDOJ

सरकारी जमीन पर कब्जा कर बनाई गई थी दुकाने   भू माफियाओं के खिलाफ लगातार जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की कार्यवाई  जारी है  |  इसी कड़ी में राजधानी भोपाल के गांधी नगर क्षेत्र में पार्षद राजकुमारी मीणा के पति राजू मीणा की  दुकानों को जमींदोज कर दिया गया | कार्रवाई के दौरान प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों सहित पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे  | |  गांधीनगर के मुख्य मार्ग पर पार्षद राजकुमारी मीणा के पति राजू मीणा ने सरकारी जमीन पर दुकानों का निर्माण करवा दिया था | जिसकी शिकायत पिछले कई महीनों से की जा रही थी  |  इसी को लेकर एक  बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए प्रशासन ने दुकाने तोड़  दीं. | कार्रवाई का छुटपुट तरीके से विरोध भी देखने को मिला  | लेकिन प्रशासन के अधिकारियों ने किसी की एक नहीं सुनी  | और दुकानों को तोड़ने की कार्रवाई को अंजाम दिया  | कार्यवाई  के दौरान एसडीएम तहसीलदार भी मौके पर मौजूद रहे | उन्होंने कहा की वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश मिलने के बाद इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया है | अधिकारियों ने कहा कि इस तरीके की कार्यवाही लगातार भू माफियाओं और अपराधियों पर जारी रहेगी |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 SCORPIO CRUSHED THE STUDENT

गंभीर रूप से घायल हो गया है छात्र   तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो ने निवाड़ी के उबौरा में एक छात्र को टक्कर मार दी .| ये हादसा उस वक्त हुआ जब  छात्र प्री बोर्ड की परीक्षा देकर आपने घर लौट रहा था |    निवाड़ी जिले के उबौरा में गढ़कुंडार की ओर से आ रही स्कार्पियो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी  |  बाइक सवार छात्र प्री बोर्ड परीक्षा देकर अपने गांव  जा रहा था इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी  |  जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया   | घायल छात्र  को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया  | इस घटना की राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी   |  मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कार्पियो वाहन को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू  की  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 RAPE WITH A MINOR GIRL

अस्पताल में नाबालिग की हालत बिगड़ी   रीवा में एक 14 वर्षीय मूकबधिर नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है |  पुलिस ने ममले को संज्ञान में लेते हुए दो आरोपी दरिंदों  को गिरफ्तार कर लिया  | और पोक्सो एक्ट के तहत उनपर कार्यवाई की  | बच्ची की तबियत बिगड़ने से उसको इलाज के लिए  जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है | |  मध्य प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था के बीच आए दिन चोरी, लूट, हत्या और दुष्कर्म जैसी वारदातें आम हो चुकी हैं  | अपराधियों को अब पुलिस का नाम मात्र का भी डर नहीं रह गया है   | जिसके कारण वह खुलेआम ऐसी वारदातों को अंजाम दे देते हैं | रीवा के बैकुंठपुर में  14 वर्षीय मूकबधिर नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है |  बच्ची के गांव के दो वहशी  दरिंदों ने  उसे कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ वारदात को अंजाम दिया  |  जब मामले की जानकारी बच्ची के परिजनों को लगी तो  | उन्होंने कमरे में जाकर बच्ची को छुड़ाया  | और दोनों आरोपियों को अपनी पकड़ में रखा  | और इसकी सूचना  परिजनों ने संबंधित थाने को दी   | जिसके बाद पुलिस की टीम ने दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया  |  पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पास्को एक्ट के तहत कार्यवाही की |  घटना के बाद  बच्ची की तबीयत बिगड़ गई  |  जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया  | जहां पर  उसका इलाज जारी है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 CAA SUPPORT KP YADAV

CAA से नहीं जाएगी किसी की नागरिकता   ज्योतिरादित्य सिंधिया को हरा के चर्चा में आये गुना के सांसद के पी यादव ने CAA  के समर्थन में पर्चे बांटे  |  यादव ने लोगों के बीच पहुंचकर कहा कि इस कानून से किसी की नागरिकता नहीं जाएगी  |  इससे  किसी की नागरिकता को  खतरा नहीं है  |  गुना सांसद केपी यादव ने सीएए के समर्थन में मुंगावली पहुँचकर  दुकानों पर जाकर व फुटपाथ  पर   लोगों को सीएए के समर्थन में पर्चे बांटे व  लोगों को बताया  कि किसी भी व्यक्ति की इससे नागरिकता नही  छिन रही  .| बल्कि उन लोगों को नागरिकता मिलेगी जिनको पड़ोसी देशों मैं प्रताड़ित किया गया और वह मजबूरी में वहां से भागकर अपने देश आये और अपना जीवन यापन   कर रहे  हैं  | लेकिन उनको शासकीय योजनाओं का लाभ नही मिल रहा था और इस कानून के बाद इन पीड़ित लोगों को  न्याय मिलेगा और शासकीय योजनाओं का लाभ मिलेगा  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 ROBBERY ACCUSED ARRESTED

पुलिस ने किया गिरफ्तार आदतन अपराधी हैं बदमाश   डीजल बेचने के बहाने सरपंच को बुलाकर कर उससे लूटपाट करने की घटना सामने आई है  |  कट्टे की नोक पर बदमाशों ने सरपंच से अंगूठी व 14 हजार रुपये लूट लिए  | पुलिस ने लूट करने वाले  दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है  |  बदमाशों के खिलाफ पहले भी थानों में  कई आपराधिक मामले दर्ज है  . हथियारों से लैस बदमाशों ने सरपंच के साथ फिल्मी स्टाइल में  लूट की घटना को अंजाम दिया  | रीवा के अतरैला थाने में  बदमाशों ने सरपंच को  डीजल बेचने के बहाने बुलाया   | और  कट्टा अड़ाकर उनसे अंगूठी व रुपए छीनकर फरार हो गए  | बदमाशों को पकडऩे के लिए पुलिस ने नाकाबंदी की  | और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया   | बताया जा रहा है की सरपंच प्रभात कुमार द्विवेदी के मोबाइल पर  किसी ने फोन किया  | और  खुद की जेसीबी मशीन  चलने की जानकारी दी  | पैसों की आवश्यकता बताकर सरपंच को  डीजल बेचने का प्रलोभन दिया  |  सरपंच के बदमाशों के बताये अड्डे पर पहुँचने पर बदमाशों ने कट्टा लगाकर उनकी अंगूठी और पैसे छीन लिए   | और धमकाते हुए वहां से फरार हो गए  | सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची  |  मोबाइल के टॉवर लोकेशन के आधार पर सतना में  दो बदमाशों को पकड़ लिया गया | बदमाशों की पहचान   अंकुर गौतम और  अजय पांडे के रूप में हुई  | पुलिस को इनके पास से वारदात में प्रयुक्त 315 बोर का कट्टा, बाइक व लूटे गए रुपए बरामद हुए हैं | बताया जा रहा है की  बदमाश आदतन अपराधी है  | और उनके खिलाफ पहले से ही  सतना जिले के विभिन्न थानों में मामले दर्ज है  |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 EMPLOYEE ORGANIZATION RALLY

परिवार पेंशन लागू करने सीएम के नाम सौंपा  ज्ञापन   रीवा में  सयुंक्त कर्मचारी संगठनो ने पुरानी पेंशन को लागू करने के लिए  रैली निकाल कर मख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा |  संगठन ने सरकार के वचन पत्र में किये वादे के अनुसार पुरानी परिवार  पेंशन  लागू करने की मांग की  |  रीवा में  त्योंथर तहसील के विश्राम गृह में |  सयुंक्त  कर्मचारी संगठनो ने रैली निकाल कर  मुख्यमंत्री कमलनाथ के नाम ज्ञापन  सौंपा  |  संगठनो का कहना है की  सन 2004 से बन्द पुरानी पेंशन को लागू किया जाना चाहिए  |  जिले  भर के  शासकीय कर्मचारियों ने  पुरानी परिवार पेंशन लागू करने के  लिए अधिकार यात्रा के तहत   विश्राम गृह से हायरसेकंडरी स्कूल तक  रैली निकाली  | और  BEO को मुख्यमंत्री के नाम पत्र दिया  |   जिलाध्यक्ष चंद्रोदय मिश्रा और तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ अध्यक्ष श्यामबिहारी तिवारी ने सरकार के वचन पत्र के अनुसार पुरानी परिवार पेंशन लागू करने की माग की  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 PUNJABI SOCIETY LOHRI

पंजाबी और सिंधी समाज के लोग रहे मौजूद   भोपाल के संत हिरदाराम नगर में  लोहड़ी पर्व बड़े धूम-धाम से मनाया गया  |  इस दौरान बड़ी संख्या में पंजाबी और सिंधी  समाज  के लोग मौजूद रहे  ... संत हिरदाराम नगर में  पंजाबी समाज द्वारा लोहड़ी पर्व  मनाया  गया |  इस मौके पर  देर रात तक गिद्दा और  भंगड़ा   चलता रहा  |  युवक-युवतियों ने मंगल गीत गाकर अपनी पंजाबी विरासत को एक बार फिर जीवित कर दिया  |  लोहड़ी   पर्व  के अवसर पर लोगों ने लकड़ी की  लोहड़ी बनाकर  | अग्नि प्रज्वलित की  | और उसमे  तिल ,गुड़  ,मूंगफली,   व अन्य सामग्री समर्पित कर खुशियां मनाई |  पर्व में पंजाबी समाज के साथ-साथ सिंधी समाज के लोग भी बड़ी संख्या में  शामिल हुए |  और एक दूसरे को बधाई दी | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 BHU-MAFIYA

भूमाफिया हल्के भैय्या  का मकान हुआ जमीदोज   छतरपुर प्रशासन ने  माफियाओं के खिलाफ कारवाई करते  हुए |  सरकारी जमीन पर बने हल्के भैय्या यादव के मकान को  गिरा दिया  | भूमाफिया पर लोगों को सरकारी जमीन बेचने का भी आरोप है |  पुलिस ने  भूमाफिया को गिरफ्तार कर  जेल भेज दिया है |  मुख्यमंत्री  कमलनाथ के भूमाफियाओ के खिलाफ एक्शन के बाद |  छतरपुर प्रशासन भी अब इन माफियाओं के खिलाफ कारवाई  कर रहा है  | सिविल लाईन क्षेत्र के दुर्गा कालोनी मे भूमाफिया हल्के भैय्या यादव के सरकारी जमीन पर बने आलीशान  मकान को जे सी बी मशीन की मदद से  धराशाई कर दिया गया  |  इसके साथ ही कई एकड़ की जमीन में हो रही खेती को भी टेक्टर चलाकर नष्ट कर दिया गया | भूमाफिया पर आरोप है कि उसने गरीबो को सरकारी जमीन पर कॉलोनी बनाकर बेच दी  | पुलिस ने इस भूमाफिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है  | प्रशासन का कहना की  यह कारवाई आगे भी जारी रहेगी  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 AAROPI GIRAGTAR

5 साल से फरार था मारपीट का आरोपी   सिंगरौली में पांच वर्ष से फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है  | आरोपी पर  पांच हजार का इनाम घोषित था  |  बताया जा रहा है की आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति से मारपीट की थी  | और तभी से वह फरार था  |  सिंगरौली में  बरगवां पुलिस ने पांच हजार के इनामी आरोपी जियाराम बैगा को देवसर बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया  | आरोपी 2015 से   फरार बताया जा रहा था  | पुलिस अधीक्षक सिंगरौली के निर्देश पर बरगवां थाना प्रभारी को फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए |  जिसके बाद थाना प्रभारी ने टीम बनाकर आरोपी को बस स्टैंड से फिरफ्तार कर लिया  | गौरतलब है की  2015 में आरोपी जियाराम ने अपने साथियों के साथ अखिलेश से ड्यूटी के दौरान लाठी डंडो से  मारपीट की थी  | जिसकी शिकायत अखिलेश ने थाने में की  | और तभी से आरोपी फरार था  | पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर  लिया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 SADHVI PRAGYA SINGH THAKUR

संदिग्ध रसायन सहित धमकी भरा लिफाफा मिला प्रज्ञा का आरोप है कि उन्हें जान का खतरा है   भोपाल से भाजपा सांसद  साध्वी प्रज्ञा ठाकुर  को जान से मारने की धमकी भरा पत्र और संदिग्ध रसायन मिलने का मामला सामने आया है  | साध्वी प्रज्ञा ठाकुर  का आरोप है कि उन्हें जान का खतरा है  | पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है  |  रसायन सहित पूरा लिफाफा कब्जे में ले लिया है  | सोमवार देर रात को एफएसएल की टीम ने भी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के घर  पहुंच कर मामले की तहकीकात शुरू  की  |  सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के रिवेरा टाउन स्थित घर पर एक धमकी भरा पत्र पहुँचते ही हड़कंप मच गया  | पत्र जिस लिफाफे में आया उस  लिफाफे में जो रसायन मिला है, वह संदिग्ध है  | साध्वी प्रज्ञा ठाकुर  के मुताबिक लिफाफे में एक चिट्ठी थी, जो उर्दू में लिखी हुई थी | इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  , गृह मंत्री अमित शाह  ,राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल    और सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर  का फोटो बना है  |  जिस पर क्रॉस बना हुआ है साध्वी प्रज्ञा ठाकुर  ने कहा कि इससे पहले भी मुझे कई धमकी भरे पत्र मिल चुके हैं, जिसकी शिकायत मैंने पुलिस से की है, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया  |  सांसद प्रज्ञा के पास पहुंचे लिफाफे में उर्दू में लिखी जो चिट्ठी मिली है, उसमें गृह मंत्री अमित शाह और उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फोटो भी है उसमें मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज सईद व अन्य आतंकियों के फोटो भी बने हुए हैं |  डीआईजी इरशाद वली ने बताया कि अक्टूबर माह में एक लिफाफा उनको मिला था, वह घर में पड़ा रहा था |  जिसको खोला गया तो उसमें एक पत्र मिला है |  साथ ही एक मार्कशीट, प्रोविडेंट फंड का एक कार्ड भी लिफाफे में था | सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने बताया कि जब लिफाफा खोला तो उसमें मौजूद रसायन की वजह से हाथ में खुजली होने लगी |  मुझे जान से मारने की कोशिश करने का काम राष्ट्रद्रोहियों का है  |  मोदी, शाह, योगी को मारने की बात करने वाले एक बार मेरे सामने आ जाएं, हमें हथियार-बारूद की जरूरत नहीं पड़ती, हम खुद उनके लिए चलती-फिरती मौत हैं  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 SONIYA GANDHI

लक्षमण सिंह ने कभी CAA का समर्थन नहीं किया   नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को एमपी से राज्यसभा सांसद बनाये जाने को लेकर कहा की  ये बड़े फैसले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी तय करती  हैं | और वो उनके हर बड़े फैसले का समर्थन करते  हैं  |  छतरपुर के नौगांव मे मेलावीक के समापन कार्यक्रम मे शामिल होने पहुंचे नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को एमपी से राज्यसभा सांसद बनाये जाने को लेकर कहा की   ये सब बड़े फैसले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी करती हैं  | और वो सोनिया गांधी के फैसले का समर्थन करते है  |   एमपी से  राज्य सभा सीट के लिए  काग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को भेजे जाने का काग्रेंस हाईकमान पर दबाब बढ़ता जा रहा  है  | गौरतलब है की  कमलनाथ सरकार के शिक्षामंत्री प्रभुराम  चौधरी ने भी ज्योतिरादित्य को राज्यसभा सांसद बनाये जाने का समर्थन किया था | चाचौडा से काग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह के कमलनाथ सरकार से नाराज होने को लेकर जयवर्धन ने कहा की  उन्होंने कभी CAA का समर्थन नहीं किया है | उन्होंने सिर्फ इतना ही ट्वीट किया था की अब CAA के मुद्दे को छोड़कर विकास की बात करनी चाहिए |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 MAHENDRA SINGH

महेंद्र सिंह सिसोदिया:जीवनपर्यन्त चमचा रहूंगा   मध्यप्रदेश के श्रम मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि मैं ज्योतिरादित्य सिंधिया का चमचा हूँ और जीवनपर्यन्त उनका चमचा रहूंगा |  महेन्द्र सिंह सिसोदिया ने यह प्रतिक्रिया सांसद डॉ. केपी यादव  के एक बयान पर दी |  पिछले दिनों गुना के संसद के पी यादव ने एक भाषण के दौरान  श्रम मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया को गुलाम  कहा था  | इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि उन्होंने मुझे गुलाम नहीं, चमचा कहा है  |  इसमें क्या दिक्कत है |  अगर मैं ज्योतिरादित्य सिंधिया का चमचा हूं, तो क्या गलत है  | कल तक डॉ. केपी यादव स्वयं सिंधिया के वाहन के पीछे नहीं दौड़ते थे  क्या ? यदि उन्होंने मुझे टिकट दिया, मेरा जीवन संवारा, मुझे कैबिनेट मंत्री बनाया, मैं सौभाग्यशाली हूं कि इतने बड़े व्यक्ति का चमचा हूं और जीवन पर्यंत रहूंगा  | मैं तो कहता हूं कि आप मुझे कढ़ाई भी दें, चमचा-कढ़ाई इकट्ठा कर दो दोनों को  | चमचा हूं तो हूं, जीवनभर रहूंगा, अंतिम सांस तक रहूंगा | राजनीति छोड़ दूंगा परंतु महाराज सिंधिया को नहीं छोड़ूगा |  सिसोदिया ने कहा  केपी यादव ने जो भाषण दिया वह अत्यंत कष्टदायक है जिसमें कहा गया था कि सिंधियाजी मेरा अपहास उड़ा रहे हैं |  सिंधिया का कद बहुत बड़ा है |  किन्तु यदि स्व. रघुवीर सिंह यादव के पुत्र को यह मंजूर नहीं है कि कोई उनके पिता को श्रद्घांजलि देने आए |   उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश के लम्बे समय तक मुख्यमंत्री रहे और 15 वर्षों में एक बार भी मुख्यमंत्री के रूप में अशोकनगर नहीं आए  |  क्या अशोकनगर की जनता  मध्यप्रदेश  में नहीं आती |  15 साल में उन्होंने यहां की जनता को ठगने का काम किया है  | मैं इस बात की निंदा करता हूं | कमलनाथ जी मप्र के मुख्यमंत्री हैं  | उन्हें अशोकनगर लाया जाएगा  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 CAA SUPPORT RALLY

RSS के लोगों ने किया CAA पर भ्रम दूर   छतरपुर मे CAA के समर्थन मे रैली निकाली गई | इस रैली में आरएसएस और उसके अनुषांगिक संगठन के लोगों ने भी भाग लिया और CAA को लेकर पैदा किये जा रहे भ्रम को दूर करने की कोशिश की  | CAA के समर्थन में निकली गई रैली में आर एस एस  की  सभी इकाइयों के लोगों ने भाग लिया  | रैली में पूर्व  मंत्री ललिता यादव सहित  बी जे पी नेता  और स्थानीय  व्यापारी संगठन शामिल हुये | CAA  के समर्थन मे निकली यह रैली मेला ग्राउंड से शुरु हुई और मुख्य बाजार होते हुये बस स्टैड पर  समाप्त  हो गई | इस रैली मे शामिल लोग भारत माता की फोटो और  तिरंगे को अपने हाथो मे लिये हुये  थे  | बस स्टैड पर आयोजित सभा को जहां आर एस एस  नेताओ ने संबोधित कर लोगो को caa के बारे मे बताया और विपक्ष के नेताओ से सावधान  रहने की बात कही |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 RAW WINE CONFISCATED

अवैध शराब बेचना पाप है पुलिस हमारी बाप है   अवैध शराब का धंदा करने वाले लोगों को छतरपुर पुलिस ने पकड़ा और उनका जुलूस निकला |पुलिस ने इन लोगों से उठ्ठक -बैठक लगवाई और इन्हें मुर्गा भी बनाया  | छतरपुर की बिजावर पुलिस ने दो जगह छापा मार कार्यवाही कर  अवैध 130 लीटर कच्ची शराब जप्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया  |  गिरफ्तार आरोपियों का पुलिस ने थाने से जुलूस निकालकर बीच सड़क पर पहले बुलवाया कि अवैध शराब बेचना पाप है पुलिस हमारी बाप है  | फिर जब पुलिस का मन नही भरा तो पुलिस ने  पहले उनसे  उठक बैठक लगावाई और फिर उन्हे मुर्गा  बनाया  | ये लोग लम्बे समय से शराब की तस्करी से जुड़े हैं और इन्हें पुलिस कार्यवाही का कोई डर नहीं था | इन बदमाशों का खौफ ख़त्म हो इसलिए पुलिस ने इनका जुलूस निकला  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Story-plot

100 विद्वान सो रहे थे बड़ा हादसा टला अतिथि विद्वानों ने आग को बताया साजिश पुलिस ने मामले में एफआइआर दर्ज की   भोपाल  के शाहजहांनी पार्क में धरना दे रहे अतिथि विद्वानों के पंडाल में रविवार रात  अज्ञात बदमाशों ने आग लगा दी  |  इसमें पंडाल का एक हिस्सा बुरी तरह जल गया, लेकिन अतिथि विद्वानों की सर्तकता से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया |  जिस पंडाल को जलाया गया, उसके अंदर 100 अतिथि शिक्षक सो रहे थे  |  पुलिस ने इस मामले में जाँच शुरू कर दी है |  रात के अँधेरे में किसी बदमाश ने पंडाल में सो रहे तक़रीबन सौ अतिथि विद्वानों को जलाने के लिए पंडाल में आग लगा दी  | लेकिन अचानक अतिथि विद्वानों के जाग जाने से एक बहुत ही बड़ा हादसा टल गया  | इस मामले में अतिथि विद्वानों की शिकायत पर पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है |  वहीं नेता प्रतिपक्ष  गोपाल भार्गव ने घटना की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है | उन्होंने कहा कि अतिथि विद्वानों की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है |  इस मसले पर अब सरकार विपक्ष के निशाने पर है |  मध्य प्रदेश के अतिथि विद्वान 35 दिन से अपने नियमितिकरण की मांग को लेकर भोपाल में धरना दे रहे हैं  |  रविवार देर रात धरना स्थल पर लगे उनके पंडाल में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी  | बताया जा रहा है कि आग कैरोसिन डालकर लगाई गई, इससे आग तेज़ी से भड़की और देखते ही देखते पंडाल का एक हिस्सा पूरी तरह से जल गया  |  जब आग लगी तो पंडाल के अंदर 100 से ज्यादा अतिथि विद्वान सो रहे थे  |  कैरोसिन की गंध और आग के धुएं से अतिथि विद्वानों की नींद खुल गयी |  इसके बाद पंडाल के अंदर अफरातफरी मच गई  | दूसरे पंडाल के लोग भी शोर-शराबा सुनकर आ गए |  विद्वानों ने समय रहते इसे देख लिया और सबने मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया  |  अगर आग बेकाबू होती तो बड़ा हादसा हो सकता था |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 BANKERS CLUB MEETING

कई कार्यक्रम हुए विजेताओं को मिले पुरस्कार   बैंकर्स क्लब ने कई तरह के कार्यक्रम आयोजित कर लोगों का मनोरंजन किया और फिर विजेताओं को पुरस्कार बांटे | इस मौके पर क्लब ने वरिष्ठ साथियों का सम्मान भी किया  |  संत हिरदाराम नगर में  बैंकर्स क्लब  ने नववर्ष प्रोग्राम  का आयोजन किया |  इस मौके पर  खेलकूद गतिविधियां  में  तम्बोला,रस्सी कूद,मट्की फोड़, प्रतियोगिता हुई  | पुरुष वर्ग के लिए  साड़ी पहनना,गोल रोटी बनाना,झूठ बोलना कम्पटीशन को खासा पसंद किया गया  | इन प्रतियोगिता के विजेताओं को  पुरुस्कार बांटे गए  |  प्रोग्राम का  दूसरा  हिस्सा सांस्कृतिक सन्ध्या थी  जिसमें सदस्य साथियों व उनके परिवार जन ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया | जहाँ  वरिष्ठ सदस्यों को शाल  पहनाकर सम्मानित किया गया  | बैंकर्स क्लब के सलाहकार मंडल के सदस्य तथा प्रमुख समाज सेवी  श्याम सुन्दर गोपलानी  का  शाल श्रीफल से विशेष सम्मान किया गया  |         

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 JYOTIRADITYA SCINDIA

न राज्यसभा जाना है और न प्रदेश अध्यक्ष बनने का प्रयास   पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया  ने कहा कि वे अपने 18 साल के राजनीतिक जीवन में कभी भी कुर्सी की दौड़ में नहीं रहे  | वे न तो राज्यसभा में जाने की दौड़ में हैं और न ही मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के लिए कोशिश कर रहे हैं  |  कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया सेवादल के राष्ट्रीय विषारद प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए भोपाल आए थे  | उनका स्वागत करने के लिए राज्य सरकार के तीन मंत्री तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत व प्रद्युम्नसिंह तोमर पहुंचे  |  सिंधिया  ने कहा कि वे अपने 18 साल के राजनीतिक जीवन में कभी भी कुर्सी की दौड़ में नहीं रहे  | वे न तो राज्यसभा में जाने की दौड़ में हैं और न ही मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के लिए कोशिश कर रहे हैं |  जबलपुर में भाजपा अध्यक्ष व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा कांग्रेस पर दंगे कराने के आरोप पर सिंधिया ने पलटवार किया  |  उन्होंने कहा कि भाजपा अभिव्यक्ति को दबाती है  |  सिंधिया ने कहा कि कानून लाने के पहले उन्हें उसके लिए बहुमत लेना था |   वीर सावरकर को लेकर जब सिंधिया से सवाल किया गया तो वे उसे टाल गए  | उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने देश की आजादी में पसीने की एक बूंद तक नहीं बहाई, वे कांग्रेस को प्रमाण पत्र देंगे  |  उन्होंने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाली दीपिका पादुकोण के साहस का सम्मान करते हुए कहा कि उन्होंने सच बोलने की हिम्मत दिखाई। साथ ही  |       

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 SHIVRAJ SINGH

जनता को शराब में डुबा कर मारना चाहती है सरकार सरकार चाहती है शराब पियो और पड़े रहो यह दुर्भाग्यपूर्ण   पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ सरकार पर नई शराब नीति को लेकर निशाना साधते हुए कहा की |  प्रदेश का किसान और गरीब  परेशान है और ये सरकार  शराब की दुकान खोलने में लगी है  | यह दुर्भाग्य पूर्ण है की सरकार को नशा मुक्ति की तरफ क़दम बढ़ाना चाहिए  | लेकिन मुख्यमंत्री कमलनाथ प्रदेश के नौजवानो और जनता को शराब में डुबाना चाह रहे |  यह सरकार शराब माफिया चला रहे है  |  नई शराब नीति को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सी एम  कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा की  | प्रदेश का किसान परेशान है |  किसानो का कर्ज माफ़ नहीं हो रहा और  | सरकार शराब की दुकाने खोलने में लगी है  | शिवराज ने कहा की क्या सरकार प्रदेश को युवा और जनता को शराब में डुबा देना चाहती है  | प्रदेश को तबाह और बर्बाद किया जा रहा है  | प्रदेश की सरकार को शराब माफिया चला रहे है |  शिवराज ने कहा की सीएम कमलनाथ से जब इस विषय पर आग्रह किया गया की  |  प्रदेश को शराब से तबाह ना किया जाय तो वो कुतर्क देते है  |  और कहते है इससे अवैध शराब बंद होगी  |   शिवराज ने कहा की सरकार ना तो कन्यादान  राशि दे रही है | ना ही बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है  |  किसान इस सरकार से परेशान हो चुका है |  सरकार को नशा मुक्ति प्रदेश बनाना चाहिए लेकिन सरकार प्रदेश को शराब में डुबा कर मार देना चाहती है | आखिर यह सरकार चाहती क्या है | शराब ठेकेदारों को उपदुकाने क्यों खोलने दी  जा रही हैं |  इसकी जरूरत क्या है  | इसमें पैसे का लंबा लेंन देन  किया जा रहा है |      

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 CIVIL AMENDMENT LAW

CAA लागू नहीं करने से संविधान का होगा अपमान   छतरपुर में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में प्रबुद्धजन संगोष्टी का आयोजन किया गया  | इस दौरान सांसद वीरेंद्र खटीक ने कहा की CAA संविधान के तहत  बनाया गया है |  सभी राज्यों को इस कानून को लागू करना पड़ेगा  | इस कानून को लागू न करना संविधान को चुनौती देने के बराबर है |  नागरिकता संशोधन कानून को लेकर छतरपुर के नौगांव  में बीजेपी ने प्रबुद्धजन संगोष्ठी सभा का आयोजन किया | इस मौके पर  सांसद वीरेंद्र खटीक ने कहा की  | नागरिक संशोधन कानून को जो राज्य लागू नही करेगे | वह देश के संविधान को चुनौती देंगे  |  और संविधान का अपमान  करेंगे |  खटीक ने कहा की संविधान मे एक संघीय ढांचा है  | जिसमे केन्द्र सरकार जो कानून बनाती है | वह कानून  राज्यों को लागू करना ही पडेगा|  क्योंकि देश की जनमत  मे संविधान के प्रति विश्वास है  | और जो राज्य इस कानून को लागू करने से मना कर रही है ,वह लोगों को गुमराह कर रहे हैं  |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 PUBLIC AWARNESS CAMPAIGN

पॉलीथीन के दुष्परिणामों को लोगों को बताएँगे   पॉलीथीन  से पर्यावरण को बचाने के लिए डॉक्टरों ने  एक संगठन बनाया है  | इस संगठन के माध्यम से वो जनजागरण अभियान चलाएंगे  | और पॉलीथीन के  उपयोग से होने वाले नुकसान के बारे में  लोगो को बतायेगे |  संगठन के कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे प्रदेश के वाणिज्यिक कर मंत्री  बृजेन्द्र सिंह राठौर ने इस संगठन की तारीफ की |  छतरपुर मे पॉलीथीन  से पर्यावरण को बचाने के लिए   डॉक्टर्स  के एक संगठन ने  नई पहल की है | शहर मे हो रहे  पॉलीथीन के उपयोग को रोकने के लिए डॉक्टरों द्वारा  जनजागरण अभियान चलाया जायेगा  |  और उससे होने वाले नुकसान को लोगों को बताया जायेगा | इसके साथ साथ यह संगठन पौधे लगाकर पर्यावरण को बचाने की दिशा मे काम करेगा  | इस संगठन ने बिना सरकारी मदद से यह अभियान को चलाने की बात कही है |  संगठन के कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे प्रदेश के वाणिज्यिक कर मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौर ने इस संगठन की तारीफ की | वहीँ कलेक्टर ने भी अपने कार्यालय मे पोलिथीन को पूरी तरह से बैन करने की बात कही |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 MURDER

अपना पाप छुपाने के लिए सास को मारा   अब खबर सिंगरौली से है |  जहाँ अपना पाप छिपाने के लिए एक कलयुगी बहु ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सास की हत्या कर दी |  सास का कसूर इतना था कि उसने बहु को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था  |  सिंगरौली  के चितरंगी थाना से एक कलयुगी बहु की दास्तान सामने आयी है  | धानी  गांव निवासी  एक बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी  वृद्ध सास की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी  | और फिर लाश को नजदीक के कुएं में फेंक कर चितरंगी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंच गई | उसने  रिपोर्ट दर्ज कराई  की आरोपी सुशील पाठक उसके घर में आकर उससे जोर जबरदस्ती करने लगा इस दौरान यह सब उसकी सास ने देख लिया तो गुस्से में आकर सुशील ने उसकी सास की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी और कुएं में  लाश  फेंक  दी  |  पुलिस को बहु की कहानी में कई पेंच नजर आए और उसने बहुत ही गंभीरता से इस मामले की पड़ताल की  | तो इस मामले में बहु खुद आरोपी नजर आई  |  बहु की सूचना पर  पुलिस ने  मौके में पहुंचकर पुलिस ने पंचनामा कराया और  हर बिंदु पर जांच की |  पूछताछ  के दौरान पुलिस को मृतक की बहू पर शक हुआ  | पुलिस जब उसके साथ कड़ाई  से पेश आई  तो बहु ने सारा सच बयान कर दिया  | उसने  बताया कि वह अपने प्रेमी के साथ थी तभी उसकी सास ने देख लिया  | सबूत मिटाने के लिए दोनों ने मिलकर कुल्हाड़ी से काटकर सास की हत्या कर दी और कुल्हाड़ी को फेंक दिया था |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

YOGI ADITYANATH

सीएए के समर्थन में सभा एवं रैली का हुआ आयोजन     उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  ग्वालियर में कहा कि कांग्रेस को आज भी शरणार्थी और घुसपैठियों में अंतर महसूस नहीं होता है  |  देश के अंदर लगातार घुसपैठ से आतंकवाद, अलगाववाद, नक्सलवाद को पनपाने वालों की वकालत कांग्रेस और सहयोगी दल कर रहे हैं  |  आपातकाल लगाकर जिस कांग्रेस ने संविधान का चीरहरण किया था, जिन लोगों ने खुद संविधान का गला घोंटा था, लोकतंत्र को रौंदकर एक परिवार के हाथ गिरवी रखने का काम किया था |  वही आज संविधान बचाने की बात कर रहे हैं  |  जनजागरण मंच द्वारा नागरिकता संशोधन कानून   के समर्थन में सभा एवं रैली का आयोजन किया गया  | सभा में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस के नेता और सहयोगी दल कहते हैं कि वे अपने राज्यों में नागरिकता संशोधन कानून लागू नहीं होने देंगे  | क्या यह देश के संविधान को चुनौती नहीं दी जा रही है   क्या कांग्रेस एक बार फिर देश के संविधान का गला घोंटने का काम नहीं कर रही है? योगी की सभा के बाद शहर में सीएए पर जागरूकता रैली निकाली गई  इसमें हजारों  लोग शामिल हुए | योगी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून की आड़ में कांग्रेस समेत विपक्ष ने देश में आगजनी, तोड़फोड़ और अराजकता का वातावरण पैदा करने का कुत्सित कार्य किया है |  इसलिए देश की जनता के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए हम सबको जनता के बीच आकर वस्तुस्थिति से अवगत कराना पड़ा है |  योगी ने कहा नागरिकता कानून, नागरिकता देने के लिए है, किसी की नागरिकता लेने वाला कानून नहीं है |  यह भारत के हित में और 1950 में हुए नेहरू-लियाकत समझौते की उस कड़ी को आगे बढ़ाने का परिष्कृत रूप ही है | मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि लाखों लोगों की हत्या जिस पाकिस्तान के नाम पर की गई, वह आज भी देश-दुनिया के लिए नासूर बना हुआ है |  इस नासूर का जनक जिन्ना है | उन्होंने कहा कि लोगों का कहना था कि राम मंदिर पर फैसला आएगा और खून की नदियां बहेंगी  |  इस पर मैंने कहा था कि एक मच्छर भी नहीं मरेगा |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 ROAD SAFETY BIKE RALLY

रैली के जरिये किया लोगों को जागरूक     सिंगरौली  में अनियंत्रित यातायात की वजह से कई लोग सड़क दुर्घटनाओं में मारे गए हैं   | ऐसे में पुलिस ने लोगों को जागरूक करने के लिए बाइक रैली निकली  पुलिस ने लोगों से आग्रह किया कि वे यातायात के नियमों का पालन करें और संभावित दुर्घटनाओं को टालने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें |  यातायात  पुलिस ने  सड़क सुरक्षा को लेकर बाइक रैली निकालते हुए  लोगों को दुर्घटना से बचने के लिए संदेश देकर जागरूक किया  |  सिंगरौली जिले  में  भारी वाहन चलने और लोगों के  यातायात नियमों का पालन न करने के कारण  कई लोग असमय हादसे का शिकार हुए हैं  | यातायात पुलिस सड़क सुरक्षा सप्ताह प्रारंभ होते ही लोगों को बाइक रैली निकालकर जागरूक  करने का प्रयास किया |  पुलिस ने एसपी ऑफिस   से यातायात रथ और  मोटरसाइकिल रैली निकाली | जो प्रमुख मार्गों से होती हुई वापस एसपी ऑफिस पहुंची  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

  COWSHED

गाँव की सड़कों का हुआ भूमि पूजन   मध्य प्रदेश कैबिनेट के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल अपने एक दिवसीय प्रवास पर रीवा पहुंचे   | जहां पर उन्होंने जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया  | इस दौरान जिले के सीतापुर गांव में मंत्री ने गौशाला का लोकार्पण किया |  साथ ही गांव में सड़कों का भूमि पूजन किया  | मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद  | रीवा जिले में एक साथ एक ही जगह पर 72 गायों की मौत हो गई थी  | मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा जरूर था की प्रदेश के तमाम गांवो में गौशाला बनवाई जायेगी  | मगर प्रशासन की लापरवाही से इतनी तादात में गायों की मौत ने सवालिया निशान खड़े कर दिए थे  | इतनी गायों की मौत के बाद  |  अब रीवा जिले के अधिकांश गांव में गौशाला बनवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है |  मध्यप्रदेश कैबिनेट के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल ने जिले के सीतापुर गांव में कृष्णा गौशाला का लोकार्पण किया | दरअसल मध्य प्रदेश शासन के द्वारा 27 लाख 62 हजार लागत ने आवारा मवेशियों के रहने के लिए  यह गौशाला बनवाई गई है. |  इसके अलावा गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंत्री कमलेश्वर पटेल ने ग्रामीणों की सुविधा के लिए हो रहे सड़क निर्माण का भी भूमि पूजन किया. |           

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 War for the pure

खाद्य विभाग की चलित प्रयोगशाला पहुंची बैरागढ   मध्यप्रदेश सरकार का अभियान "शुद्ध के लिए युद्ध " जनता के बीच खासा चर्चित हो गया हैं |  मिलावट खोरो के खिलाफ जनता खुल कर सामने आने लगी हैं  |  शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत बैरागढ़ में चलित लेब पहुंची | बैरागढ़ के अलग अलग इलाकों में पहुंची चलित लैब में  | रहवासियों ने खाद्य पदार्थों के सैंपल देकर खाद्य सामग्री की जांच करवाई |   शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत  बैरागढ़ में चलित लेब अलग  - अलग इलाकों में पहुंची  | जहां पर रहवासियों ने खाद्य पदार्थों के सैंपल देकर खाद्य सामग्री की जांच करवाई | और जाना कि रोजाना कि खाद्य वस्तुओं में कौन-कौन सी वस्तुएं शुद्ध है  | और कौन सी खाद्य वस्तु मिलावटी है  जांच अधिकारी धर्मेंद्र नुनाइया ने बताया कि आसान-आसन विधियों से खाद्य सामग्री की जांच कर उसकी शुद्धता बताई जा रही है | साथ ही आसान विधियां भी बताई जा रही है |  जिससे आसानी से जांच की जा सकती है  | कॉलोनीवासी चलित वाहन में पहुंच कर निःशुल्क जांच करवा रहे हैं |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 SIGNATURE CAMPAIGN

सोनिया और राहुल गांधी देश को गुमराह कर रहे हैं   नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बीजेपी ने जागरूकता और  प्रचार प्रसार को लेकर सिंगरौली में जन संगोष्ठी सभा का आयोजन किया  | बीजेपी ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया |  इस दौरान CAA  के पक्ष में  हस्ताक्षर अभियान चलाया गया  |  सिंगरौली में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बीजेपी ने जागरूकता  तथा प्रचार प्रसार अभियान  चलाया | इस दौरान  भाजपा विधायक राम लल्लू वैश्य   और अध्यक्ष देवेश पांडे  मौजूद रहे | जन संगोष्ठी  के माध्यम से बीजेपी ने शहर के कई वार्डों में लगों को CAA के बारे में जानकारी दी | इसके साथ ही  नागरिकता संशोधन कानून  के पक्ष में जनसमर्थन हस्ताक्षर अभियान चलाया |  इस दौरान जयन्त मंडल अध्यक्ष देवेश पांडे ने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने एनआरसी को लेकर देश को गुमराह किया है | नागरिकता संशोधन अधिनियम लोगों को नागरिकता देने के लिए लाया गया है | ना की छीनने के लिए | अधिनियम में कहीं भी यह नहीं कहा गया है कि भारत के लोगों की नागरिकता छीनी जाएगी  | यह अधिनियम पड़ोसी राष्ट्रों से आए नागरिकों के लिए है  |  इस अधिनियम में उन नागरिकों को नागरिकता दी जाएगी जो पाकिस्तान,अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक उत्पीड़न के कारण  वहां से विस्थापित होकर 31 दिसंबर 2014  तक भारत में प्रवेश कर चुके हैं |         

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Gutkha companies raided

बाल श्रम और करोड़ों रुपए के टैक्स चोरी का मामला   भोपाल ईओडब्ल्यू और कई अन्य विभागों ने  तीन गुटखा कंपनियो पर छापामार कार्यवाई की  | राजश्री, कमलापसंद और ब्लैक लेबल गुटखा कंपनियों के ठिकानों पर छापे के दौरान |  कारखानों में बाल श्रम और करोड़ों रुपए के टैक्स चोरी का मामला सामने आया है |  सरकार की  शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत यह  कार्यवाही की गई |  गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार को तीन गुटखा कंपनियों के कारखानों पर स्टेट जीएसटी, खाद्य विभाग, बिजली विभाग और आर्थिक अपराध शाखा   की संयुक्त कार्रवाई की गई है |  इन कारखानों में 100 करोड से अधिक की मिलावटी सामग्री, गुटखा बनाने की मशीनें जब्त की गई हैं।  साथ ही 500 से ज्यादा बाल मजदूर भी काम करते पाए गए हैं |  ईओडब्ल्यू एसपी अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि कर चोरी मामले में अल सुबह गोविंदपुरा क्षेत्र स्थित तीन गुटखा कंपनियों में छापा मारा गया है | इस छापे में कंपनियों में लगभग 5 करोड़ रुपए कीमत का मिलावटी गुटखा पाया गया, जिसे देश के अलग-अलग स्थानों पर भेजने की तैयारी थी |  उन्होंने बताया कि कंपनी में लगी मशीन में छेड़छाड कर तय सीमा से अधिक उत्पादन कर कंपनी द्वारा टैक्स चोरी भी की जा रही थी  | वहीं बिजली की चोरी करने का मामला सामने आया है |  बिजली चोरी कर गुटखा कारखानों में दिन रात उत्पादन किए जाने की भी बात सामने आई है |  बिजली चोरी कितनी हुई है | इसका आकलन भी किया जा रहा है  | गोविंदपुरा में गुटखा कंपनियों के खिलाफ ये एक्शन  मुख्यमंत्री की माफिया के खिलाफ हो रही कार्यवाही के तहत की गई | गुटखा कंपनियों के ठिकानों पर छापे के दौरान कारखानों में बाल श्रम और करोड़ों रुपए के टैक्स चोरी का मामला सामने आया है | बताया जा रहा है  की ईओडब्लू बीते 1 महीने से  इन कंपनियों के खिलाफ कार्यवाही करने की तैयारी कर रहा था |  मुख्यमंत्री कमलनाथ की हरी झंडी मिलने के बाद जांच एजेंसी ने यह  कार्यवाही की  | सरकार की  शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत छापेमार  कार्यवाही की गई है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 TIGER FIGHT

कैमरे में कैद बाघों के बीच वर्चस्व की लड़ाई   बाघिन के लिए बाघ दिखा रहे हैं दम ख़म   कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में इन दोनों युवा बाघ अपना दमखम दिखा रहे हैं |  इन वयस्क बाघों में बाघिन के लिए झगडे आम हो चुके हैं  | बाघों में वर्चस्व की यह लड़ाई अब पर्यटकों के सामने भी हो रही है |  जिसे लोग अपने कैमरे में भी कैद कर रहे हैं |  कान्हा नेशनल पार्क में बाघों में बाघिन को लेकर आपसी लड़ाई चल रही है |  इसके चलते पार्क के सरही रेंज में दो बाघ आपस में भिड़ गए | इसी कड़ी में पिछले दिनों मुक्की रेंज के बाबा ठेंगा तालाब के पास दो बाघ आपस में  लड़ते नजर आए  थे | कान्हा पार्क प्रबंधन बाघों को लड़ने से रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहा है, जिससे बाघों को नुकसान हो सकता है  | क्योंकि कारण स्पष्ट है कि जब हाथी गश्ती दल को पता चलता था कि बाघिन को लेकर बाघों के बीच में वर्चस्व की लड़ाई हो रही है तो ऐसे समय में गश्ती दल किसी एक बाघ को दूर तक खदेड़ देता था, जिससे बाघ आपस में नहीं लड़ पाते थे लेकिन पिछले कुछ दिनाें से प्रबंधन द्वारा ऐसे कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं, जबकि तीन-चार दिनों में ही मुक्की तथा सरही रेंज मेें वर्चस्व की लड़ाई जारी है और बाघिन को आकर्षित करने के लिए बाघ अपनी जान पर खेल रहे हैं  | मुक्की रेंज के बाबा ठेंगा तालाब के पास जब दो बाघ एक बाघिन को लेकर वर्चस्व की लड़ाई कर रहे थे उसी समय पर्यटकों ने इनकी आपसी लड़ाई के दृश्य को अपने कैमरों में कैद किया  | साथ ही कुछ पर्यटकों ने इसकी वीडियो भी बनाया   बाघिन को लेकर टी- 20 और टी- 24 बाघ के बीच में काफी देर तक लड़ाई हुई, वहीं बाघिन टी 27 चुपचाप यह नजारा देखती रही |  कान्हा नेशनल पार्क  की उपसंचालक अंजना सुश्चिता तिर्की का कहना है  बाघिन पर वर्चस्व बनाने के लिए बाघ आपस में लड़ाई करते हैं, ये स्वाभाविक है |  हाथी गश्ती दल से मॉनीटरिंग चलती रहती है  | कई बार हाथी गश्ती दल द्वारा बाघ को हटाया जाता है और वर्चस्व की लड़ाई में अगर बाघ घायल होता है तो इसका इलाज किया जाता है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Businessman\

वेतन ना देने पर ड्राइवर ने की व्यापारी की हत्या   छतरपुर में व्यापारी की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है | पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया व्यापारी की हत्या उसी  के ड्राइवर ने कुल्हाड़ी मारकर की थी  | छतरपुर के सरवई मे दो दिन पूर्व हुई ,व्यापारी कामता प्रसाद गुप्ता की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है  | व्यापारी की हत्या उसी के  के ड्राइवर ने कुल्हाड़ी मारकर की थी |  बताया जा रहा है की व्यापारी , ड्राइवर विनोद सोनी को वेतन नहीं दे रहा था  |  जिसकी वजह से कुछ दिन पहले मृतक के बेटे के साथ भी ड्राइवर का विवाद हुआ था |  इसी विवाद के चलते जब व्यापारी अपने घर  मे सो रहा था  |  तभी ड्राइवर ने व्यापारी की हत्या कर दी |  पुलिस ने  आरोपी के पास से कुल्हाडी जप्त कर ली है | और आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 FAGGAN SINGH

CAA पर कमलनाथ लोगों में भ्रम फैला रहे हैं     केंद्रीय स्टील राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कमलनाथ कहते हैं कि वह CAA  कानून मध्य प्रदेश में लागू नहीं करेंगे  | जबकि यह कानून देश की पार्लियामेंट ने पास किया है और राष्ट्रपति के हस्ताक्षर से   कानून बना है  | कुलस्ते ने कहा विपक्षी दल इस पर भ्रम फैला रहे हैं  |  नागरिकता संशोधन कानून को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री  फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा की नागरिकता संशोधन कानून से भारत में निवास कर रहे अल्पसंख्यकों को कोई भी नागरिकता संबंधी खतरा नहीं होगा  |  यह कानून पड़ोसी देशों से आए शरणार्थियों को नागरिकता देने का कानून है  | उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कमलनाथ कहते हैं कि वह यह कानून मध्य प्रदेश में लागू नहीं करेंगे, जबकि यह कानून देश की पार्लियामेंट ने पास किया है और राष्ट्रपति के  हस्ताक्षर से कानून बना  है  | फग्गन सिंह ने कहा कि कानून के बारे में जागरूकता नहीं होने से राजनीतिक लोग जनता में भ्रम फैलाकर व्यर्थ की समस्या पैदा कर रहे हैं  |  कुलस्ते अपने संसदीय क्षेत्र के लखनादौन पहुंचे जहां पर उन्होंने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जन जागरूकता अभियान की शुरुआत की  |  कुलस्ते कार्यकर्ताओं के साथ लखनादौन के बाजार से होकर मुख्य मार्ग की एक जनसंपर्क रैली में भी शामिल हुए   जिसमे उन्होंने लोगों को  CAA से सम्बंधित पम्पलेट बांटे  | केंद्रीय मंत्री ने  नागरिकता संशोधन कानून जन जागरूकता को लेकर स्थानीय बस स्टैंड में एक गोष्ठी में भी भाग लिया |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 KAMALNATH

सेवादल से मिलता है आंतरिक बल और शक्ति   मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा की सेवादल कैंप से आतंरिक बल और शक्ति मिलती है |  सेवादल कार्यकर्ताओ को बीजेपी की पिछले 6 साल की राजनीति पर ध्यान देना होगा  | बीजेपी गुमराह करने की राजनीति कर रही है  | उन्होंने कहा सेवादल का आईटी सेल मप्र में बनाया जाएगा  |  भोपाल के संत हिरदाराम नगर में कांग्रेस सेवादल का शिविर चल रहा है | शिविर में  22 राज्यो से 425 सदस्य शामिल हुए हैं | मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा की इस शिविर की खासियत यह है की यहाँ बिना बुलाये कार्यकर्ता आते हैं |  1980 में सेवादल केम्प में मैंने हिस्सा लिया था |  आंतरिक बल और शक्ति सेवादल केम्प से ही मिलती है  | राजनैतिक परिवर्तन संगठन के कामकाज को प्रभावित करता  है  | कमलनाथ ने कहा संगठन के कामलकाज में क्या जोड़ना है  इस पर अब विचार करना होगा |  परिवर्तन कैसे करें  | सेवादल का संदेश कैसे गांव गांव तक पहुचाये  | कमलनाथ ने कहा सेवादल कार्यकर्ताओ को बीजेपी की पिछले 6 साल की राजनीति पर ध्यान देना होगा  |  बीजेपी गुमराह करने की राजनीति कर रही है |  एनआरसी और CAA को लेकर कमलनाथ ने कहा की  इनमे जो नहीं लिखा गया है |  उस पर चर्चा ज्यादा होनी चाहिए | कमलनाथ ने बीजेपी पर नीशाना साधते हुए कहा की |  कांग्रेस को राष्ट्रवाद का पाठ वो पढ़ा रहे  जिनका स्वतंत्रता संग्राम से कोई लेना देना नही  ..कमलनाथ ने कहा. | गांव गांव तक सन्देश भेजने वाले निष्ठावान सेवादल कार्यकर्ता कांग्रेस के पास ही है | और निष्ठा ही आपका प्रमाण है |  सेवादल का आईटी सेल मप्र में बनाया जाएगा  | ये देश भर का कमांड सेंटर बनेगा  |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Mahila Mandal distributed sweaters

महिला मंडल ने तीन स्कूलों में बांटे 400 स्वेटर    सामाजिक कार्य करने वाले   | हिंडालको महान महिला मंडल ने बढ़ती ठण्ड को देखते हुए स्कूली बच्चों को बाटा स्वेटर बांटे  |   वे बच्चे जो ठण्ड की वजह से या तो स्कूल नहीं आते या फिर ठण्ड में कपकपाते हुए स्कूल आते हैं  |  ऐसे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो और वे बीमार न पड़े |  इसके लिए बच्चों को स्कूल ड्रेस के स्वेटर बनते गए   |  स्कूली बच्चों को ठंड में स्वेटर की जरुरत को देखते हुए  |  स्कूल में पढ़ रहे बच्चों के परिजनों के बीच हिंडालको परिवार ने बच्चों को स्वेटर का  वितरण किया  | परिजनों ने कहा की ठंड को देखते हुए यह कार्य बहुत अच्छा है  | जब बच्चों को नए स्वेटर मिले तो बच्चे बहुत खुश थे  | सरपंच धर्मेंद्र द्विवेदी ने हिंडालको महिला मंडल का आभार व्यक्त किया  | हिंडालको महिला मंडल की अध्यक्ष जय श्री सोमानी ने कहा कि हमें इन बच्चों को स्वेटर बांटते हुए अच्छा लग रहा है  | हमने बच्चों को समझाइश दी हैं की वे रोज स्कूल आये  | हिंडालको महान सीएसआर के तरफ से  हम लोगों ने  400 स्वेटर  तीन स्कूलों में बांटे हैं  | इस मौके पर  सिंगरौली - हिंडालको महान महिला मंडल की अध्यक्ष जय श्री सोमानी   नेहा मुखर्जी |  हिंडालको सीएसआर से यशवंत कुमार और सरपंच धर्मेंद्र द्विवेदी  | विद्यालय के प्राचार्य अमृत लाल प्रजापति शामिल थे | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

  SUISIDE

पुलिस को आशंका प्रेम प्रसंग से जुड़ा है मामला   ग्वालियर की ठाटीपुर कॉलोनी में एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली  | घटना स्थल पर एक देशी कट्टा भी पुलिस को मिला है  |  पुलिस का मानना है प्रेम प्रसंग के चलते रवि बंसल नामक इस युवक ने यह कदम उठाया है  | पुलिस मामले की जाँच कर रही है  |  ठाटीपुर कॉलोनी के एम ब्लाक में  रवि बंसल नाम के युवक ने देशी कट्टे से खुद को गोली मार ली  |  जो उसके सीने में लगी  |  जिससे उसकी घटना स्थल पर ही युवक की  मौत हो गई  | मृतक लॉ किये था और एलआईटी कंपनी में काम करता था  | रवि के बड़े भाई ने बताया कि घर में किसी तरह की कोई परेशानी या विवाद नही था  |  हादसे की जानकारी मिलने पर ठाटीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उसने घटना स्थल पर अपनी तफ्तीश शुरू की  | वारदात स्थल पर मिले देशी कट्टे को उसने जब्त करने के साथ युवक का शव पीएम के लिये भेजा | पुलिस ने बताया कि मृतक युवक के सीने में गोली लगी है जो मौत का कारण बनी  | पुलिस हर ऐंगल से मामले की जाँच कर रही है |  पुलिस सूत्रों का कहना है ये प्रकरण प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

  Oil factory raid

नियम विरुद्ध संचालित थी एक्सपाइरी डेट के प्रोडेक्ट मिले   ग्वालियर में जिला प्रशासन ने खाद्य व ऑयल फ़ैक्ट्री में  छापामार कार्यवाई की  | प्रशासन को कई दिनों से फ़ैक्ट्री में नियम विरुद्ध कार्य करने की जानकारी मिल रही थी   | ग्वालियर में  हजीरा के मल्लगड़ा में चल रही खाद्य व ऑयल फेक्ट्री ओम श्री शुभ लाभ फूड और ओम श्री परम सुख ऑयल फैक्ट्री पर जिला प्रशासन ने  छापा मार कार्यवाही की  | बताया जा रहा है  की दोनों फर्मे स्मार्ट वाईफ फूड स्टॉल की हैं  | जिसकी शिकायत  लम्बे समय से मिल रही थी  |  जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री को   नियम विरूद्ध चलाया जा रहा था  | और पता बदल कर  पैकिंग की जा रही थी  | फ़ैक्ट्री में  पतांजलि के भी भारी मात्रा में एक्सपाइरी डेट के प्रोडेक्ट मिले  |  जिसके बाद  जिला प्रशासन ने  फ़ैक्ट्री को सील करने की कार्यवाई शुरू कर दी है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

  THALASSEMIA TESTING CAMP

पांच सौ स्टूडेंड ने अपना रक्त परिक्षण करवाया   संत नगर में थैलीसेमिया परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया  | जहाँ तक़रीबन पांच सौ स्टूडेंड ने अपना रक्त परिक्षण करवाया |  शिविर में विशेषज्ञों ने कहा कि थैलेसीमिया एक रक्त दोष है जो अनुवांशिक होता है |    संत हिरदाराम कन्या महाविद्यालय में थैलीसेमिया  परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जहाँ  विद्यार्थियों ने अपना रक्त परीक्षण कराया  |  इस अवसर पर संत हिरदाराम जी के शिष्य  सिद्ध भाऊ एवं थदाराम तोलानी तोलानी  विशेष रूप से मौजूद थे  |  यहां कॉलेज की प्राचार्य चरणजीत कौर ने कहा कि आप सभी समाज हित में कार्य करें  |  थैलेसीमिया रक्त संबंधित अनुवांशिक विकार है  | जीवन साथी का चुनाव करने के लिए कुंडली मिलान के साथ थैलेसीमिया की  भी कराएं  | मुंबई से आए थदाराम तोलानी ने कहा कि थैलेसीमिया के प्रति जागरुकता आवश्यक है  | सात्विक जीवन शैली स्वस्थ जीवन का आधार है | थैलेसीमिया एक रक्त दोष है जो अनुवांशिक होता है  | विवाह के पूर्व रक्त प्रशिक्षण अवश्य कराएं  | उन्होंने कहा  जानकारी के अभाव में प्रतिवर्ष 15 लाख बच्चे थैलीसेमिया के साथ जन्म लेते हैं  | तोलानी सेवा संकल्प द्वारा थैलीसेमिया जन जागरण अभियान के अंतर्गत अब तक 9 राज्यों के 200 शहरों में 400 शिविर आयोजित कराए गए हैं  | जिससे इस रोग के प्रति व्यक्तियों में जागरूकता विकसित हो  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 EMARTI DEVI

पत्रकार और मंत्री की बातचीत का ऑडियो वायरल   प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी और डबरा के एक पत्रकार के बीच  बातचीत का आडियो  वायरल हुआ है इसमें कथित रूप से मंत्री पर पत्रकार को धमकाने का आरोप लगा है .|  डबरा के पत्रकारों ने इसे लेकर   ग्वालियर में एडीजीपी को ज्ञापन भी  सौंपा है |  डबरा के इलेक्ट्रोनिक मीडिया के पत्रकारों ने  मंत्री इमरती देवी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने टेकनपुर में एक महिला के मकान को तोड़े जाने की खबर दिखाई थी |   जिसमें पीड़िता ने मंत्री पर आरोप लगाया था |  उंसके बाद मंत्री इमरती देवी ने पत्रकारों से अपनी हरकतों से बाज आने को कहा था |  इस मामले में उस पत्रकार और मंत्री इमरती देवी के बीच बातचीत का ऑडियो भी वायरल हुआ है  |  डबरा के पत्रकार इस ऑडियो को धमकाने वाला बता रहे हैं  |  इस मामले में पत्रकार लामबंद हुए हैं और पुलिस को इस मामले में ज्ञापन सौंपा है  |  मीडिया कर्मी का कहना है उसे डर है कि उसे किसी झूठे मामले में फँसाया जा सकता है इसलिये उन्होंने पुलिस को  ज्ञापन दिया है  | पत्रकार और मंत्री के बीच की बातचीत का ऑडियो खूब वायरल हो रहा है  |  इस ऑडियो की सत्यता की पुष्टि दखल न्यूज़ नहीं करता है  |  पत्रकारों ने  ग्वालियर में एडीजीपी राजाबाबू सिंह को एक ज्ञापन सौपा और मंत्री का उक्त आडियो दे कर  .| निष्पक्ष जांच की मांग की है  | वही इस मामले में एडीजीपी ने अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है   | वही इस आडियो में मंत्री ने उक्त महिला को नही जानने की बात कही है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 LEGAL CONSTRUCTION BROKEN

सरकारी जमीन पर बनाया जा रहा था होटल   ग्वालियर में सरकारी नाले की जमीन पर कब्ज़ा कर बनाये जा रहे होटल को नगर निगम और प्रशासन ने तोड़ दिया |  यह होटल अनुमति के विपरीत बनाया जा रहा था |  ग्वालियर में चल रही एंटी माफिया विरोधी  कार्यवाही के तहत  एक  निर्माणाधीन होटल को जिला प्रशासन और नगर निगम ने जमीदोज कर दिया |   यह होटल सरकारी नाले की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करके बनाया जा रहा था   | साथ ही अनुमति के विपरीत इसका निर्माण हो रहा था |  जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी दल बल सहित विश्वविधालय रोड इलाके में पहुंचे और सिल्वर स्टेट के सामने संजय जैन के इस  निर्माणाधीन होटल पर तोडफ़ोड़ शुरू कर दी  | प्रशासन के मुताबिक इस होटल  में  निगम ने दो मंजिल बनाने की परमीशन दी है  |  लेकिन तीसरी मंजिल का भी निर्माण हो रहा है  साथ ही सरकारी नाले को छोड़कर निर्माण होना था लेकिन नाले के ऊपर भी निर्माण कर लिया गया है  | इन अनियमितताओं के चलते यह अवैध निर्माण तोड़ा जा रहा है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

  AAG

बीस लाख से ज्यादा का सामान जलकर राख   छतरपुर मे जैन साईकिल के गोदाम मे आज सुबह भीषण आग लग गई ,जिससे गोदाम मे रखा बीस लाख से ज्यादा का सामान जलकर राख हो गया  | बताया जा रहा है गोदाम में रखी बैटरी में विस्फोट के कारण ये आग लगी  |  कोतवाली थाने के पीछे परवारी मोहल्ले में  अचानक  साईकिल के गोदाम मे लगे  इन्वर्टर की बैटरी फट  जाने से गोदाम में आग लग गई  | गोदाम मे रखे सामान ने आग पकड़ ली ,धीरे धीरे आग  फैल गई ,जिससे आस पास के लोग घर के बाहर निकल कर आग बुझाने लगे  | आग इतनी तेज थी कि गोदाम  में  रखा  सामान जलकर राख हो गया  | आग की सूचना फायर बिग्रेड को दी गई ,लेकिन फायर बिग्रेड एक घंटे लेट पहुंचने की वजह  से आग ने और भीषण रूप ले लिया  |  गनीमत रही आग दूसरी मंजिल पर लगी थी ,यदि आग और फैलती तो चौथी मंजिल पर रहने वाले गोदाम के मालिक का परिवार  भी संकट में पड़ सकता था  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

NAROTTAM MISHRA

लक्ष्मण के जरिये नरोत्तम का सरकार पर निशाना   पूर्व मंत्री बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा ने  कांग्रेस पर एक तीर से कई निशाने लगाए और कहा एक समय लक्ष्मण भाई के कारण वनवास गए थे और अब लक्ष्मण को भाई के प्रभाव वाली सरकार ने वनवास भेज दिया है |  नरोत्तम का इशारा लक्षमण सिंह और उनके भाई दिग्विजय सिंह की तरफ था  |  कांग्रेस विधायक  लक्ष्मण सिंह ने चाचौङा को जिला बनाने की मांग की है  | इसके लिए वे अपने भाई दिग्विजय सिंह से भी आग्रह कर चुके हैं  | लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला |  ऐसे में भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि  एक समय लक्ष्मण  |  भाई के कारण वनवास गये थे इस बार लक्ष्मण को  भाई के प्रभाव वाली सरकार ने वनवास भेज दिया है |   जिन्हे संजीवनी बूटी देनी है,वही मारक शक्ति चला रहे हैं  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

2 FEATURED IN SDM OFFICE

नामांतरण करने के लिए मांगी थी रिश्वत   सिंगरौली में एक घूसखोर रीडर को लोकायुक्त पुलिस ने रंगेहाथों पकड़ा  | ये घूसखोर रीडर जमीन का नामांतरण करने के बदले में 12 हजार रुपये मांग रहा था  | घूस के पांच हजार रुपये लेते इसे पकड़ा गया  |  लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक  राजेंद्र कुमार वर्मा के निर्देश पर एसडीएम कोर्ट माडा जिला सिंगरौली में कार्यरत रीडर विद्याधर द्विवेदी को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस ने पकड़ कर कार्यवाही की  | पीड़ित राजलाल पनिका ने शिकायत दर्ज कराई थी कि विद्याधर द्विवेदी  एसडीएम माडा का रीडर है जो  जमीन के  नामांतरण करवाने के लिए  12 हजार रूपये  की मांग  कर रहा है  | शिकायतकर्ता का कहना था कि  विद्याधर द्विवेदी   उसे  बार-बार बुलाता था और कहता था कि  ऐसे काम नहीं चलेगा | और उसने खुलकर रुपए की मांग की   | इसके बाद रिश्वत की राशि का एक हिस्सा पांच  हजार     रुपये  पीड़ित ने रीडर विद्याधर द्विवेदी को  दिए  | रीडर ने  पैसे गिन कर  | काम वाली को  दे दिए  |  जिसे  लोकायुक्त पुलिस ने पकड़ लिया और विद्याधर के खिलाफ मुकदमा कायम किया  |                         

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 WHITE TIGER

मध्य प्रदेश में है करीब नौ व्हाइट टाइगर   रीवा के जंगल में पहली बार मिले सफेद बाघ को मध्य प्रदेश के खुले जंगलों में बसाने  के बारे में मध्यप्रदेश का वन विभाग विचार कर रहा है  | वन विभाग ने 2012 में सफेद बाघों को खुले जंगल में बसाने का प्रस्ताव नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी को भेजा था  |  तब भारतीय वन्य जीव संस्थान ने इसकी इजाजत नहीं दी थी, लेकिन हाल ही में एक शोध के बाद संस्थान ने एनटीसीए को पत्र लिखकर कहा है कि यहां सफेद बाघों को जंगल में बसाया जा सकता है   इसके बाद चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन ने  मध्यप्रदेश शासन को इस दिशा में फिर से संभावना तलाशने को कहा है |  इस समय मध्यप्रदेश के चिड़ियाघरों में नौ सफेद बाघ हैं| जिन्हें खुले जंगल में नहीं छोड़ा जा सकता है  | इसलिए केंद्र सरकार सफेद बाघ प्रोजेक्ट लाकर ही इस प्रजाति को संरक्षित कर सकती है | एमपी के चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन डॉ. यू. प्रकाशम  का कहना है चिड़ियाघरों  के बाघों को खुले जंगल में नहीं छोड़ा जा सकता है | नई जनरेशन से ही यह संभव है |इसमें भी कई जनरेशन के बाद सफेद बाघ पैदा किए जा सकते हैं  | इस संबंध में राज्य सरकार जल्द निर्णय लेगी  | सरकारें इन  बाघों की सफेदी का कारण अब तक आनुवांशिक मानती आई हैं  |  भारतीय वन्यजीव संस्थान के विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे बाघों का जीन बदल जाता है | लंबे समय के शोध के बाद संस्थान के विशेषज्ञों ने इसे अलग प्रजाति मान लिया है |  पिछले माह संस्थान ने केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को इसकी जानकारी दी है और यह भी बताया है कि सफेद बाघों को खुले जंगलों में छोड़ा जा सकता है |  वे शिकार करने और जंगल की समस्याओं से जूझने में सक्षम हैं |  व्हाइट टाइगर सफारी मुकुंदपुर रीवा और इंदौर चिड़ियाघर में नौ सफेद बाघ   हैं  | लेकिन इन सफेद बाघों को खुले जंगल में नहीं छोड़ा जा सकता है |  बाघ विशेषज्ञों का कहना है कि चिड़ियाघरों में लंबा समय गुजार चुके ये बाघ जंगल में सर्वाइव नहीं कर पाएंगे  | दरअसल, इन्हें मनुष्यों के नजदीक रहने और देखरेख की आदत पड़ चुकी है  |  ये जंगल में जाएंगे तो सामान्य बाघ के सामने नहीं टिक पाएंगे  | वर्ष 1952 में रीवा राजघराने के राजा मार्तण्ड सिंह को शिकार के वक्त सफेद बाघ मिला था  |  संभवत: वह अपनी मां से बिछुड़ गया था  |  पहले तो राजा ने उसे मारना चाहा, लेकिन बाद में उसे साथ ले आए |  उसका नाम मोहन रखा गया  |  मोहन ने 34 संतानों को जन्म दिया |  उसके कुनबे में 114 बाघ होने का रिकॉर्ड है  |  मोहन की संतान ही देश और विदेश में पहुंचीं |       

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 ROBBERY ACCUSED ARRESTED

दूसरे शातिर  लुटेरे को नहीं ढूंढ पाई पुलिस   सिंगरौली पुलिस ने एक शातिर लुटेरे को पकड़ने में कामयाबी हांसिल की है | इस लुटेरे पर कई थानों में मामले दर्ज हैं |  इसका एक साथी अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है |    चटका बस्ती स्थित अंग्रेजी शराब दुकान पर  कट्टे के नोक पर  डेढ़ लाख रुपए लूटने वाले दो लुटेरों में एक को मोरवा पुलिस ने गिरफ्तार किया है |  इस पंकज साहू नाम के  लुटेरे के पास से  बाईक व कट्टा  और कारतूस जप्त किये गए हैं | घटना में शामिल दूसरे लुटेरे पवन तिवारी की  तलाश जारी है | आरोपी पवन इतना  शातिर अपराधी है |  जिसके खिलाफ  कई थानों में हत्या का प्रयास लूट डकैती के गंभीर मामले दर्ज हैं  |       

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

Killing the elderly

बुजुर्ग और हत्यारों में हुआ संघर्ष   छतरपुर के महोबा रोड पर एक बुजुर्ग की हत्या कुछ बदमाशों ने कर दी |  हत्या से पहले बुजुर्ग का इन बदमाशों के साथ संघर्ष भी हुआ |  पुलिस इस मामले की जाँच कर अज्ञात हत्यारों तक पहुँचने का प्रयास कर रही है |  सरवई थाना के महोबा रोड़ पर अपने घर  के बाहर सो रहे बुजुर्ग के  सिर पर वार कर हत्या कर दी गई |  घटना के बाद गांव मे सनसनी फेल गई  |  54  वर्षीय  कामता प्रसाद गुप्ता के सिर पर अज्ञात  हत्यारों ने वार कर उन्हे गंभीर हालत मे घायल छोड़ दिया  | 100 डायल को जैसे ही इस घटना की जानकारी लगी ,तो घायल अवस्था मे कामता प्रसाद गुप्ता को नजदीकी उत्तरप्रदेश के बांदा जिला अस्पताल भेजा गया  | जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई  | घटना स्थल पर जगह जगह मृतक का खून पडा था |  जिसे देखकर ऐसा लगता था ,जैसे मृतक ने हत्यारो से संघर्ष किया हो ,पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 HINDUSTAN FRONT CAA SUPPORT

CAA के समर्थन में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन   सिंगरौली में  हिंदुस्तान मोर्चा और भारतीय जनता युवा मोर्चा ने  CAA के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकली और और एक सभा कर राष्ट्रपति के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा  | सभा में कहा गया कि कांग्रेस और अन्य दल इस मसले पर समाज में भ्रम फैला रहे हैं  |  सी ए ए  के समर्थन में  भारतीय जनता युवा मोर्चा और हिंदुस्तान मंच ने  तिरंगा यात्रा निकली |  सीसीए के समर्थन में कलेक्ट्रेट पहुंचे  सभी  नेताओं  ने जनसभा को सम्बोधित किया  और राष्ट्रपति के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा  | भारतीय जनता पार्टी  के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल  ने कहा कि  कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है |  केंद्र की सरकार अच्छा कार्य कर रही है |  उस को बदनाम करने के लिए सी ए ए का मुद्दा जनता के बीच कांग्रेस   द्वारा गलत ढंग से उछाला जा रहा है |  जनता इनके बहकावे में ना आए | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Vaishya Mahasammelan Memorandum

वैश्य महासभा ने दिया कलेक्टर को  ज्ञापन   टीकमगढ़ में वैश्य महासभा ने आंगनवाड़ियों में सरकार के अंडा वितरण का विरोध किया है  | महासभा ने इसे भारतीय सनातन संस्कृति के खिलाफ बताया और मुख्यमंत्री कमलनाथ के नाम एक ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा और इस निर्णय को वापस लेने की मांग की  |  टीकमगढ़ में वैश्य महासभा ने राजेंद्र पार्क से एक मार्च निकालते हुए मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को एक ज्ञापन दिया  | जिसमें अप्रैल महीने से आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को अंडा वितरित किये जाने का विरोध किया गया है |  महासभा ने कलेक्टर को दिए ज्ञापन में बताया है आंगनवाड़ी में नौनिहालों को अंडा वितरण का कार्यक्रम भारतीय सनातन  संस्कृति के खिलाफ है | इससे लोगों की सामाजिक और धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं  |  लोगों में मांसाहार को लेकर गलत धारणा पैदा होती है  | पिछली शिवराज सिंह सरकार ने भी आंगनबाड़ियों में अंडा वितरित करने की योजना बनाई थी लेकिन महासभा के विरोध फल स्वरूप सरकार को अपना निर्णय वापस लेना पड़ा था |  ऐसी ही कामना हम कमलनाथ सरकार से करते हैं कि सरकार अपने निर्णय पर पुनर्विचार कर अंडा वितरित कार्यक्रम को स्थगित करें  |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 WET UREA TEST

किसानों को दिया जाएगा गीला यूरिया   छतरपुर में बारिश से  गीले हुए यूरिया की जाँच का काम कृषि  विभाग ने शुरू कर दिया है | अधिकारीयों का कहना है अब यही गीला यूरिया किसानों को बांटा जाएगा |  छतरपुर के हरपालपुर रेलवे स्टेशन पर बारिश की वजह से गीले हुये यूरिया की जांच करने कृषि विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गीले यूरिया के सेंपल भरे तीन दिन पूर्व रेलवे के माध्यम से 22 सौ मेट्रिक  टन यूरिया आया था  |  लेकिन लापरवाही की वजह यह यूरिया बारिश से गीला हो गया  | इसी लापरवाही की जांच कृषि विभाग की टीम ने की |  कृषि विभाग के अधिकारियों का मानना है ,कि यदि यूरिया के सेंपल मे कोई भी गडबडी मिलती है ,तो  दोषियों पर कारवाई की जायेगी | वही सेंपल की रिपोर्ट आने के पूर्व  जरूरत के हिसाब से यदि आवश्यकता पडती है तो यही गीला  यूरिया किसानो को  बांटा जाएगा  |         

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 GOVIND SINGH

हनी ट्रैप में फसे दोनों ओएसडी का जुलूस निकलना चाहिए   सहकारिता मंत्री गोविंद सिंह ने भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को लेकर कहा की |  बीजेपी और आरएसएस की संस्कृति हिंसा फैलाने की है....दो मंत्रियों के OSD के हनी ट्रैप में फसने के मामले में गोविंद सिंह ने कहा .|  लोक राज में, लोक लाज भी होनी चाहिए  |  दोनों  ओएसडी का मामला जैसे ही पता चला, मैंने तुरंत उन्हें हटाने के आदेश दिए थे  |  ऐसे लोगों का सार्वजनिक तौर पर जुलूस निकालना चाहिए |  मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह ने कैलाश विजयवर्गीय को लेकर बड़ा बयान दिया  | गोविंद सिंह ने कहा  कि बीजेपी और आरएसएस की संस्कृति हिंसा फैलाने की है |  उन्हें बचपन से ही इसी बात की ट्रेनिंग दी जाती है  | गोविंद सिंह ने कहा कि कैलाश विजयवर्गीय अपने गिरेबान में झांके, वह पहले वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के यहां पर नौकरी करते थे | इसलिए वे बताए उनके घर में कौन सा सोने का पेड़ लगा था |  जिससे इतनी सारी करोड़ो रूपये की संपत्ति इकट्ठा हो गई  |  गोविंद सिंह ने हाल में दो मंत्रियों के OSD के हनी ट्रैप में फसने के मामले में कहा  कि |  लोक राज में लोक लाज भी होनी चाहिए  |  दो ओएसडी का मामला जैसे ही पता चला, मैंने तुरंत उन्हें प्रमुख सचिव को हटाने के आदेश दिए थे  | ऐसे लोगों का सार्वजनिक तौर पर जुलूस निकालना चाहिए. | मैं तो कहता हूं कि कोर्ट को भी कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए  |  वहीं  JNU में उपद्रव के मामले में गोविंद सिंह ने कहा  कि  बीजेपी देश के टुकड़े टुकड़े करना चाहती है  |  देश की संस्थाओं पर हमला कर रही है , हिंसा फैला रही हैं  | बीजेपी हिटलर के पद चिन्हों पर चलने वाली पार्टी बनकर रह गयी है  | यह सब  पीएम नरेंद्र मोदी के नाक के नीचे हो रहा है  | उन्हें इस मसले पर गंभीरता से सोचना चाहिए   |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 ANCIENT SLIPPERS

चप्पल के प्राचीन भारतीय डिजाइन बेच रही हैं कंपनियां   लाखों साल पहले से भारतीय सभ्यता ज्ञान -विज्ञान और फैशन की पुरोधा रही है | लोग जिसे अब आधुनिक बता रहे हैं यह भारत की संस्कृति का आदिकाल से हिस्सा रहा है |  भारतीय 900 साल पहले स्टाइलिश चप्पलें पहनते थे | भारतीय लोगों के प्राचीन  डिजाइन अब कई कंपनियां बेच रही हैं  | कई बार अज्ञानता में  लोगों को यह कहते हुए सुनते होंगे कि आज विज्ञान ने बहुत तरक्की कर ली है  |  हम नए फैशन को अपनाते हैं  |  मगर सच यह है कि आज भी हम प्राचीन काल के लोगों से   ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाए हैं  | आज भी हम वैसी ही सैंडल और चप्पल पहन रहे हैं, जो 900 साल पहले भारतीय पहना करते थे | ट्विटर पर  इस बारे में जोर शोर से चर्चा  हैं  | ट्विटर पर अपनी बात को साबित करने के लिए  वी गोपालन ने  सैकड़ों साल पुराने एक भारतीय मंदिर की तस्वीर भी साझा की है  | आप भी इन तस्वीरों को देखकर हैरत में पड़ जाएंगे  |  इसमें साफ देखा जा सकता है कि आज के समय में हम बड़े ब्रांड्स की  जो चप्पल हम पहनते हैं, उसका डिजाइन वैसा ही है, जैसा प्राचीन भारतीय पहना करते थे  |   ट्विटर यूजर वी. गोपालन ने तमिलनाडु के एक प्राचीन मंदिर की तस्वीरों को शेयर किया है  | इसमें देखा जा सकता है कि 900 साल पुरानी मूर्तियों में भारतीय जैसी सैंडल पहनते थे, वैसी ही आज की कई कंपनियां बनाती हैं  |  इन तस्वीरों के साथ गोपालन ने लिखा है- सदियों पहले प्राचीन भारतीय पुरुष बहुत फैशनेबल थे  |  वे हजार साल पहले से सैंडल पहन रहे  हैं , वही मॉडल जो बाटा इंडिया आज बेचता है  |  इस ट्वीट पर कई लोगों ने दूसरे भारतीय प्राचीन मंदिरों की तस्वीरों को भी शेयर किया और लिखा कि प्राचीन काल में भारतीय महिलाएं भी हील वाली सैंडल पहनती थीं  | एक ट्विटर यूजर ने कांची के कालीसनाथर मंदिर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि 1400 साल पहले महिलाएं हील्स पहनती थीं  |  ये तस्वीरें हमारे गौरवशाली इतिहास का जीता जागता प्रमाण हैं  | तमाम सभ्यताएं जब जन्म ले  भी नहीं पाई थीं तब द्वापर और त्रेता में राम और कृष्ण के समय हमारे सैनानी जूते -चप्पल या सिर्फ रथ का ही इस्तेमाल नहीं करते थे | वे आज जैसे आधुनिक समाज में थे उनके पास आग्नेय अस्त्र यानि मिसाइलें और शानदार एविएशन सिस्टम था  | हवाई जहाज का दुनिया में सबसे पहला उदाहरण राम के जमाने में ही सामने आया था  |  तब रावण और उसके बाद राम और फिर विभीषण ने पुष्पक विमान का उपयोग किया  |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

CAA FOOT MARCH IN PROTEST

इस मार्च में कांग्रेस, माकपा और आम आदमी पार्टी ने भी हिस्सा लिया |  CAA के विरोध में देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं  | इसी तारतम्य में एक विशाल पैदल मार्च निकाला गया |  मुस्लिम अधिकार मंच के बैनर तले आयोजित इस पैदल मार्च में कांग्रेस, माकपा और आम आदमी पार्टी ने भी हिस्सा लिया |  हेमू कालानी चौक से आरंभ हुआ ये मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ फूलबाग चौराहा स्थित अम्बेडकर प्रतिमा पर सम्पन्न हुआ  | संविधान बचाओ यात्रा के तहत ये पैदल मार्च निकाला गया  | इस मौके पर बड़ी संख्या में सभी वर्गों के लोगों ने भाग लिया और एक सुर में नागरिकता संशोधन बिल का विरोध किया | साथ ही केंद्र सरकार को चेतावनी दी है जब तक सरकार बिल वापस नहीं लेती आंदोलन जारी रहेगा  |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 CHORI

प्राचीन अष्टभुजी देवी प्रतिमा की तलाश में पुलिस   चोरों ने ग्वालियर किले की तलहटी में बने गूजरी महल संग्राहलय से प्राचीन अष्टभुजा देवी प्रतिमा चुरा ली |  जिस समय ये चोरी हुई उस वक्त संग्राहलय में सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात थे |  ग्वालियर किले पर बने गूजरी महल संग्रहालय से अज्ञात चोर एक प्राचीन अष्टभुजा देवी प्रतिमा को चुरा कर ले गए  |  कहने को गूजरी महल के तलघर में स्थित म्यूजियम में दो-दो सीसीटीवी कैमरे लगे हैं | लेकिन कैमरे का डायरेक्शन दूसरी दिशा में होने से चोरी की यह वारदात कवर नहीं हो सकी है |  हैरानी की बात यह है कि गूजरी महल संग्रहालय में एक चौकीदार भी हमेशा तैनात रहता है | लेकिन जिस समय घटना घटित हुई उस समय वह  बाथरूम गया  था   पुरातत्व विभाग ने इसकी सूचना बहोड़ापुर थाने में  की  | जिसके  बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया है  |  भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीन इस संग्रहालय को कड़ी देखरेख में रखा जाता है | बावजूद इसके चोरी की घटना ने पुलिस की सरदर्दी बढ़ा दी है |  यह प्रतिमा कांच के बने बॉक्स में रखी हुई थी |  फिलहाल संग्राहालय के तलघर को पुलिस और विभाग द्वारा सील कर दिया गया है |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

THE NAME OF AN EVENING ENERGY

हंसते-हंसते लोटपोट हो गए दर्शक   बघेली स्टार अविनाश तिवारी ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया |  अविनाश के कॉमेडी के ओवर डोज से सिंगरौली जिले के बैढ़नवासी हंसते-हंसते लोटपोट हो गए  |  राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम बैढ़न में विन्ध्य क्षेत्र के युवा कलाकारों द्वारा बघेली को एक अलग पहचान दिलाने के उद्देश्य से गाना बजाना और कमेडी के माध्यम से एक शाम ऊर्जाधानी के नाम कार्यक्रम के तहत आबा हंसा जाय कार्यक्रम आयोजित किया गया  | बघेली स्टार,गायक व कामेडियन अविनाश तिवारी ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया |  इनकी कॉमेडी के ओवर डोज से सिंगरौली जिले के बैढ़नवासी हंसते-हंसते लोटपोट हो गए | कड़ाके की सर्दी में अविनाश तिवारी की एक झलक पाने को लेकर महिलाएं,बच्चे और बूढ़ों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला  | बघेली गानों पर झूमती पब्लिक को काबू में करने के लिए पुलिस को जमकर मशक्क्त करना पड़ी  |  कार्यक्रम का संचालन रियाजी व पंडित सचिन शर्मा 'सूर्या' ने किया  | अंत में दुलही चाही मुंबई वाली फिल्म का टाइटल सॉन्ग रिलीज किया तो एक बार फिर भीड़ बेकाबू हो गई  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 CONGRESS FACTIONAL

नातीराजा और मनोज त्रिवेदी विवाद   छतरपुर में एक बार फिर कांग्रेस की गुटबजी सामने आई है  | मुख्यमंत्री  कमलनाथ का स्वागत करने को लेकर  काग्रेंस के राजनगर विधायक विक्रमसिंह नातीराजा और काग्रेंस जिला अध्यक्ष मनोज त्रिवेदी विवाद हो गया  |  छतरपुर में काग्रेंस की गुटबाजी सड़क पर दिखने लगी है  | जब खजुराहो एयरपोर्ट पर सतना जाने के  पूर्व  सी एम कमलनाथ का स्वागत करने  वाली लिस्ट पर काग्रेंस के राजनगर विधायक विक्रमसिंह नातीराजा और काग्रेंस जिला अध्यक्ष मनोज त्रिवेदी विवाद हो गया |  क्योकि जो लिस्ट राजनगर विधायक ने एस डी एम को  सौंपी थी | उस लिस्ट के उलट कई नेता एयरपोर्ट के अंदर प्रवेश करने लगे ,इसी लिस्ट को लेकर काग्रेस विधायक और कांग्रेस  जिला अध्यक्ष  में विवाद हो गया  |  इन नेताओं के बीच तीखी बहस शुरु हो गई और विधायक प्रशासन के अधिकारियों को धमकाते हुये कहा कि वह  आइंदा  से किसी भी नेता और मंत्री का स्वागत करने नहीं  आएंगे  | इस विवाद पर काग्रेस जिला अध्यक्ष ने  प्रशासन पर लापरवाही करने का ठीकरा फोड़ दिया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 JADU-TONA

महिला का हाथ फ्रैक्चर पुलिस का लापरवाह रवैया                       ग्रामीण क्षेत्रों  में आज भी लोग जादू-टोने पर विश्वास करते हैं  | और कई बार इस अंधविश्वास के चक्कर में गंभीर अपराधों  को अंजाम दे देते हैं |  ताजा मामला सिंगरौली के गोरा गांव का  है | जहाँ एक वृद्ध महिला के साथ  जादू टोने के शक में बंधक बनाकर मारपीट की गई  | जिससे वृद्ध  महिला का हाथ फैक्चर हो गया  | महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है |  इस वैज्ञानिक युग में भी  लोग अंधविश्वास और जादू टोना में विश्वास करते है |  सरई थाना अंतर्गत गोरा गांव में एक  वृद्ध महिला   महिला फूलबाई सिंह को  असामाजिक तत्वों ने जादू टोने के शक में बंधक बनाकर रात में मारपीट की | जिससे महिला का हाथ फैक्चर हो गया  | महिला  का आरोप है कि वह  चीखी चिल्लाई लेकिन  लोगों ने उसकी एक ना  सुनी | उसका आरोप है कि उसके साथ मारपीट करने वाले  | उसी के गांव  के निवासी हैं  | उसी के परिवार के व्यक्ति हैं  | बताया जा रहा है की उसके जेठ के लड़के धनराज सिंह के एक बच्चे की बीमारी से मौत हो गई थी|  उन लोगों को शक है कि जादू टोने से इनकी बच्चे की मौत हुई है  | जबकि महिला का कहना था कि उसने ऐसा कुछ नहीं किया  | महिला को इलाज के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है |  वहीं परिजनों का आरोप है कि सरई पुलिस को सूचना देने के बाद भी  आरोपियों के ऊपर कोई  कार्यवाही नहीं की गई |  इस मामले  में पुलिस का लापरवाह रवैया सामने आया है  | इस घटना के बारे में जिला पुलिस को पता ही नहीं है |  मामला मीडिया में आने के बाद पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए | कार्यवाई की बात कही है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Property dealer attack

बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर पर किया था जानलेवा हमला   छतरपुर की ताज कॉलोनी में रहने वाले एक प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला करने वाले दो बदमाशों  को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाला  कोतवाली से  न्यायालय तक इन्हें पैदल ले जाया गया | जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया  |  सिटी कोतवाली की  ताज कॉलोनी में रहने वाले प्रापर्टी डीलर नसीम खान से रंजिश के चलते  बदमाश महफूज मंसूरी और बंटी उर्फ रफीक ने एक बार नहीं, बल्कि दो बार फायर कर जानलेवा हमला किया |  पुलिस के अनुसार प्रापर्टी डीलर नसीम खान  11 दिसंबर को शाम के वक्त जेल रोड से जा रहा था, तभी दोनों बदमाशों ने फायर कर उनकी  हत्या करने का प्रयास किया  | जब ये बदमाश नसीम खान को मारने में असफल रहे तो इन्होने 13 दिसंबर को उसके घर जाकर फायर किया, लेकिन इस बार भी गोली  प्रापर्टी डीलर को लगने के बजाए उसके घर पर खड़ी कार में लगी  |  प्रॉपर्टी डीलर नसीम खान की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों  बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया और पड़ताल के बाद दोनों की गिरफ्तारी कर वारदात में प्रयुक्त बाइक, देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए  |  इसके बाद  दोनों बदमाशों  का कोतवाली से पैदल जुलूस निकालकर उन्हें अस्पताल लाया गया  |  जहां से मेडिकल परीक्षण के बाद इन्हें बाद न्यायालय में पेश किया  | न्यायालय के आदेश पर दोनों  बदमाशों को जेल भेज दिया गया है  |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 CBSC

10वीं और 12वीं की परीक्षा में नहीं बैठ पाएंगे CBSE  ने स्कूलों से उपस्थिति का डाटा बुलवाया   जिन विद्यार्थियों की स्कूल में अटेंडेंस 75 फीसदी से कम है वो इस बार CBSE की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा नहीं दे पाएंगे  |  CBSE बोर्ड ने इसके लिए सभी स्कूलों से बच्चों की उपस्थिति का डाटा मंगवाया है  |  CBSE ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में बैठने के लिए 75 फीसदी उपस्थिति को अनिवार्य कर दिया है  |  CBSE ने इस संबंध में सभी स्कूलों को नोटिस कर दिया है और उन छात्रों की अटेंडेस की गिनती करने को कहा है जो इस साल कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए हिस्सा लेंगे |  बोर्ड ने 1 जनवरी, 2020 तक का डाटा बुलाया है  |  जिन छात्रों की उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम होगी, उन्हें CBSE के नियम के अनुसार परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होगी |  CBSE बोर्ड की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी  | एडमिट कार्ड केवल उन छात्रों के लिए जारी किए जाएंगे जो अनिवार्य उपस्थिति सहित सभी मापदंडों पर खरे उतरेंगे  | कम उपस्थिति वाले छात्रों की सूची क्षेत्रीय कार्यालयों तक भेजी जाएगी और आखिरी फैसला 7 जनवरी को  लिया जाएगा  | यदि किसी उम्मीदवार के पास उपस्थिति की कमी के पीछे एक वास्तविक कारण है, तो उसे 7 जनवरी तक अधिकारियों के साथ सहायक दस्तावेज जमा करने होंगे  सर्कुलर के अनुसार, ऐसे किसी केस पर 7 जनवरी के बाद विचार नहीं किया जाएगा |  सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं में 2020 से कई नए नियम लागू होंगे, जिनमें प्रश्नों की संख्या कम करना भी शामिल है | प्रश्न पत्र में रॉट मेमोराइजेशन आधारित प्रश्नों के बजाए 33 प्रतिशत विकल्प और हायर ऑर्डर थिंकिंग पर अधिक प्रश्न होंगे  |  थ्योरी की परीक्षाएं 100 अंकों के बजाय, 80 अंकों की होगी |  जहां प्रैक्टिकल असेसमेंट नहीं है, वहां इंटरनल असेसमेंट कुल 20 अंकों तक होगा  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Playful Beating

झाडू बाजार में मजनू की चप्पल कुटाई   बड़वानी में रोज रोज की छेड़छाड़ से परेशान हो कर कुछ लड़कियों ने अच्छे से एक मनचले को सबक सिखाया और उसकी चप्पल से पिटाई की |  पिछले कुछ दिनों से कोचिंग आने-जाने के दौरान ये युवक लड़कियों को परेशान कर रहा था  |  पिछले कु छ दिनों से कोचिंग आने-जाने के दौरान युवतियों को परेशान कर रहे एक मनचले की सरेराह पिटाई हो गई  | लड़कियों ने  मनचले युवक को चप्पलों से पीटा | |  हालांकि मामला पुलिस तक  नहीं पहुंचा  | जानकारी अनुसार ग्रामीण क्षेत्र की निवासी  लड़कियां  एमजी रोड के समीप झाडू बाजार स्थित कोचिंग क्लास में पढ़ने के लिए आती हैं |  पिछले कुछ दिनों से एक युवक उनके साथ छेड़छाड़ कर रहा था  |  परेशान लड़कियों ने उसे सबक सिखाने का मन बनाया और इस बार उसने जैसे ही छेड़छाड़ की  |  इस से  गुस्साई लड़कियों  ने मिलकर युवक की चप्पल पिटाई कर दी  | इस दौरान लोगों की खासी भीड़ जमा हो गई  |       

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 HEATER

सर्दी से आखिर निपटे तो कैसे निपटें   ग्वालियर में तापमान लगातार नीचे गिरता जा रहा है और सर्दी  ने पिछले 25 सालों  के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं |  इस भीषण सर्दी से बचने के लिए जब लोग बाजार में हीटर खरीदने के लिए  पहुंचे तो  बाजार में हीटर ही उपलब्ध नहीं थे |  जब बाजार में तहकीकात की गई तो पता चला कि पूरे ग्वालियर जिले में ही   रूम हीटर का टोटा पड़ा हुआ है ,और लोग इस बात के लिए परेशान है कि सर्दी से आखिर निपटे तो कैसे निपटें  | मज़बूरी में दुकानदारों  ने  दुकान पर नोटिस चस्पा कर रखें हैं ..जिन पर साफ-साफ लिखा है कि कृपया हीटर मांग कर शर्मिंदा ना करें |  ग्वालियर में इन दिनों   सर्दी का प्रकोप  चरम पर  है |  सर्दी ने ढाई दशक का  रिकॉर्ड  तोड़ दिया है  | ऐसे में घरों में बच्चों और परिवारों को सर्दी से बचाने का एकमात्र साधन होता है रूम हीटर.. लेकिन ग्वालियर के बाजारों से इन दिनों रूम हीटर पूरी तरीके से गायब हो गए हैं |  तमाम दुकानों पर तलाशने के बाद भी रूम हीटर लोगों को नहीं मिल पा रहे हैं  | जबकि दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने एडवांस में कंपनियों को भुगतान कर रखा है  | लेकिन कंपनियां रूम हीटर की आपूर्ति नहीं दे पा रही हैं |  दुकानदार तो यहां तक भी कहते हैं कि जैसे सर्दी ने रिकॉर्ड तोड़ा है .वैसे ही  रूम हीटर की शॉर्टेज का भी पिछले 8 साल का रिकॉर्ड टूटा है |  रूम हीटर की तलाश में ग्राहक भी एक दुकान से दूसरे दुकान पर पहुंच रहे हैं.. लेकिन सभी जगह एक ही जवाब मिल रहा है कि रूम हीटर उपलब्ध नहीं है.| इस बीच दुकानदारों ने अपनी दुकानों पर नोटिस चस्पा कर रखें हैं ..जिस पर लिख दिया गया है कि कृपया हीटर मांग कर शर्मिंदा ना करें  | जबकि ग्राहक है कि हर रोज बल्कि पिछले 7 दिन से रूम हीटर की तलाश में पहुंच रहे हैं ..लेकिन दुकानदारों से ना का जवाब मिलने कारण वे दुकानों से निराश होकर लौट रहे हैं  |  ग्वालियर में सर्दी के सितम की बात की जाए तो यह सितम अभी खत्म होने वाला नहीं है  | मौसम की मार से लोग परेशान हैं | और मौसम विभाग भी खुद इस बात का ऐलान कर रहा है कि नए साल पर ठंड और कोहरे के साथ-साथ बारिश भी हो सकती है. | ऐसे में लोगों को सर्दी से निजात दिलाने वाले सबसे आसान उपाय रूम हीटर की अनुपलब्धता भी परेशानी का कारण बनी हुई है.. जो कि बच्चों  बुजुर्गों महिलाओं सब को परेशान किए हुए |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

  WEATHER

ठंड के साथ कई इलाकों में बूंदाबांदी भी शुरू  हुई   मध्य प्रदेश में तेज ठंड के साथ अब कई इलाकों में बूंदाबांदी भी शुरू हो गई है. | प्रदेश के दतिया में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री और टीकमगढ़ में 2.2 डिग्री दर्ज हुआ   | वहीं ग्वालियर और नौगांव में पारा 3 डिग्री दर्ज किया गया  |  मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों में भोपाल में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री, इंदौर में 12.4 डिग्री और जबलपुर में 8.6 डिग्री दर्ज हुआ  | मध्य प्रदेश के कई इलाकों में घना कोहरा भी छाया रहा  | शहडोल और आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया रहा  ... शहडोल-उमरिया रोड और शहडोल-रीवा रोड पर वाहन चलाने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा  | ग्वालियर शहर में पड़ रही कड़ाके की ठंड ने बेजुबान पक्षियों की जान ले ली |  विजय नगर में 10-12 पक्षी सड़क पर पड़े मिले  |  ये  नीम के पेड़ के ऊपर बैठे थे और ठण्ड के कारण एक-एक कर नीचे गिरने लगे |  इन्हें प्रवासी पक्षी बताया जा रहा है   शिवपुरी  में पारा  सात डिग्री |  दतिया में 1.4  ,श्योपुर  में 4.6 , टीकमगढ़   में 2.2  ग्वालियर और नौगांव में  3  खजुराहो में  3.5 डिग्री दर्ज किया गया | बालाघाट  इंदौर सहित कई जगह    बारिश हुई  | अगले दो दिनों में  भोपाल, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, धार, इंदौर, खंडवा, देवास, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, रतलाम, शाजापुर, उज्जैन, अशोक नगर, गुना, शिवपुरी, दतिया, भिंड, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, उमरिया, अनुपपुर, शहडोल, छिंदवाड़ा व जबलपुर, सतना, सीधी, सिंगरौली, सागर  में बारिश और ओलावृष्टि की सम्भावना है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

  House empty notice

घर खाली कराया गया तो 1000 लोग हो जाएंगे बेघर   कहते हैं गरीब का कोई ठिकाना नहीं होता  |  पिछले 40 साल कम्पनी में मजदूरी करने के बाद अब उनको उन्ही की कंपनी बेघर करना चाहती हैं  |  ये मजदुर कंपनी की खली पड़ी जमीं पर झुग्गी - झोपडी बना कर रह रहे हैं  |  लेकिन अचानक जगह खली करने का नोटिस पढ़कर इनके पैरों के निचे से जमीं खिसक गई हैं |  एक तो कड़ाके की ठण्ड हैं |  और दूसरा बच्चों की परीक्षा का समय नजदीक हैं ऐसे में ये गरीब मजदुर कहा जाए  |   सिगरौली  में एनसीएल प्रोजेक्ट जयंत व दूधिचुआ ने  वार्ड 17 मे बसे हुए मजदूर और  एनसीएल जयंत निगाही दूधिचुआ सहित  |  कंपनियों में  मजदूरी का काम करने वाले लोगों को एक सप्ताह के भीतर घर खाली करने का नोटिस |  थमा दिया हैं  |  ये मजदुर  पिछले 40 सैलून से यहाँ बसे हुए हैं |  इन रहवासियों के बच्चों की परीक्षा का समय नजदीक हैं | अब ये गरीब डरे सहमे है  | झुग्गी झोपड़ी वाले गरीब एनसीएल के  कई प्रोजेक्टों में प्राईवेट काम करते हैं |  ऐसे में सभी लोग मंडल अध्यक्ष  व पार्षद जयंत देवेश पांडे  |  विधायक सिंगरौली राम लल्लू वैश्य के साथ जिला कलेक्टर से मिलकर अपनी समस्या बताने पहुंचे  |  लोगों ने बताया कि हम लोगों को प्राईवेट सिक्योरिटी गार्ड  झुग्गी झोपड़ी खाली कराने की धमकी देता है  | कलेक्टर ने कहा कि जो गरीब झुग्गी झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं उनसे खाली नहीं कराया जाएगा   | खाली कराने की धमकी देने वाले सिक्योरिटी गार्ड  के खिलाफ एफआईआर होगी |  समस्या यह हैं की अगर  गरीबों से घर खाली कराया जायेगा तो करीब 1000 लोग  बेघर हो जाएंगे  | और इस कड़ाके की ठण्ड में कहां जाएंगे   | साथ ही लोगों ने यह आपत्ति भी जताई कि बड़े-बड़े भूमाफियों ने  कब्जा करके महल बना लिया हैं | उनको एनसीएल नहीं खाली करा रहा है  | हम गरीबों के ऊपर घर खाली कराने के लिए जोर जबरदस्ती की जा रही है  |                                                     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 ANNUAL FESTIVAL

संतो ने नागरिकता संशोधन कानून को बताया सही   संत हिरदाराम नगर में हरिसेवा धाम के  दो दिवसीय वार्षिक उत्सव का समापन किया गया |  इस समारोह में  महामंडलेश्वर स्वामी हंसराज महाराज ने नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन किया और इसे देश हित में उठाया गया कदम बताया  |  संत हिरदाराम नगर में हरिसेवा उदासीन आश्रम भीलवाड़ा का दो दिवसीय वार्षिक उत्सव का समापन किया गया |  वार्षिक महोत्सव  में महामंडलेश्वर हंसराम उदासीन का जन्मोत्सव भी बड़े ही धूम धाम से मनाया गया  | इस महोत्सव के अंतिम दिवस पर भगवान शिव का महारुद्राभिषेक कर  मंत्रोचार के साथ हवन कर पूर्ण आहुति दी गई  |  उसके बाद सभी लोगों  ने संत हिरामराम जी की कुटिया पर जाकर नमन किया  | इस अवसर पर महामंडलेश्वर हंसराम उदासीन ने कहा कि स्वामी हिरदाराम जी महान संत व सादगी की मिसाल थे  | उन्होंने सेवा स्मरण के रास्ते पर चलने का संदेश दिया   स्वामी जी ने नागरिकता बिल को लेकर कहा कि पीएम मोदी  एवं अमित शाह ने यह सही कदम उठाया है |  क्योंकि पाकिस्तान में हिंदू समाज सुरक्षित नहीं है | उनकी बहू बेटियों के साथ जबरन धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है |  हम सबको मिलकर इस बिल का समर्थन करना चाहिए  |   कार्यक्रम में गोविंदपुरा  की विधायक कृष्णा गौर भी दर्शन करने पहुंची  | और सभी संतो का आशीर्वाद लिया  | संतो ने रात्रि में आयोजित संत्संग में उपस्थित श्रद्धालुओ को अपने  प्रवचन से  मंत्रमुग्ध कर दिया  |               

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 JITU PATWARI

मंत्री पटवारी ने किया एलान बनेगा एक और महाविद्यालय   मध्य प्रदेश कैबिनेट के उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने कन्या महाविद्यालय में नवनिर्मित छात्रावास भवन व ऑडिटोरियम का लोकार्पण किया  | इस दौरान मंत्री ने छात्रों से भी संवाद किया  | साथ ही एक और कन्या महाविद्यालय बनाने की बात भी कही  |  मध्य प्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण तथा उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने स्थानीय शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 150 सीटेड ऑडिटोरियम व कन्या छात्रावास का लोकार्पण किया  | इसके बाद युवा संवाद कार्यक्रम में छात्राओं से संवाद किया  |  जिसमें छात्राओं एवं प्राचार्य ने अपनी-अपनी समस्याएं सुनाते हुए कहा कि  | महाविद्यालय में प्रोफेसरों के पदों को भरने एवं एक अन्य कन्या महाविद्यालय बनवाए जाने की जरूरत है |  वही मंत्री जीतू पटवारी द्वारा कलेक्टर को जल्द जमीन ढूंढने का आदेश दिया  |  मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा भूमि पूजन कराने की घोषणा भी की गई, कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल  ,रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा, सहित प्रशासन के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 KAMALNATH

 आरबीआई के माध्यम से बाजार से लिया जाएगा कर्ज   मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मध्यप्रदेश की आर्थिक हालात को सुधारने में असफल साबित हुए हैं  | पिछले एक बरस में कांग्रेस सरकार ने जैसे दावे किये थे वैसे परिणाम सामने नहीं आये हैं और सरकार को अपने काम चलाने के लिए बाजार से फिर एक हजार करोड़ का कर्ज लेना पड़ रहा है |  ये बताता है मध्यप्रदेश की माली हालात कमलनाथ के राज में पहले से भी ज्यादा खराब हो गई है  |  माना जा रहा था कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ एक अच्छे उद्योगपति हैं इसलिए वह कुछ ही महीनों मध्यप्रदेश की अर्थ व्यवस्था को पटरी पर ले आएंगे   लेकिन उनकी सरकार को एक साल पूरा होने के बाद भी इसके आसार दूर दूर तक नजर नहीं आ रहे हैं  | तंगी के दौर से गुजर रही प्रदेश सरकार बाजार से फिर एक हजार करोड़ रुपए का कर्ज  लेगी  |  इसके लिए भारतीय रिजर्व बैंक   के माध्यम से दस साल के लिए कर्ज लिया जाएगा | इस राशि का इस्तेमाल मध्य प्रदेश में विकास कार्यों के साथ अधूरे प्रोजेक्ट को पूरा करने में किया जाएगा |  प्रदेश सरकार अभी तक जरूरी कामों के लिए बाजार से 17 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज ले चुकी है  | जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के ऊपर एक लाख 86 हजार करोड़ रुपए का कर्ज है  | इस संबंध में वित्त विभाग के अधिकारियों  का कहना है बीते एक साल में सरकार की आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा डांवाडोल हुई है |  इसके बावजूद   बेहतर वित्तीय प्रबंधन के चलते   मध्य प्रदेश को राज्य के सकल घरेलू उत्पाद के 3.5 प्रतिशत तक कर्ज लेने का अधिकार है |  इस हिसाब से मध्य प्रदेश राज्य 28 हजार करोड़ रुपए तक का कर्ज ले सकता है  | अभी तक साढ़े 17 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लिया जा चुका है  | इस वित्तीय वर्ष के  तीन माह अभी बाकी हैं  |   यदि जरूरत पड़ी तो और कर्ज भी लिया जा सकता है  |  जिसके पूरे पूरे आसार नजर आ रहे हैं |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 EXAM PAPER CHECK

तीन सदस्यीय कमेटी ने जाँच पूरी कर शासन को भेजी   एमए की परीक्षा में  | राजनीति शास्त्र के पहले पेपर में उग्रवादी और क्रांतिकारी आतंकवादी में अंतर बताये जाने को लेकर सवाल पूछा गया था  | जिसके बाद आपत्तियां उठाई गई थी |  जिस पर प्रशाशन में जाँच बैठा दी थी  | विश्वविद्यालय की तीन सदस्यीय जांच कमेटी और संचालक उच्च शिक्षा विभाग की एक कमेटी ने इस पुरे मामले पर अपनी जाँच को पूरा कर रिपोर्ट शासन को भेज दी हैं  |  मामला जीवाजी यूनिवर्सिटी के एमए की परीक्षा का हैं |  जिसमे एक पेपर में उग्रवादी और क्रांतिकारी आतंकवादी जैसे शब्दों का इस्तेमाल एक प्रश्न में हुआ था  | जब इस पर बबाल हुआ तो |  को पुरे मामले की जाँच के लिए एक जाँच कमिटी गठित की गई  | अब कमिटी जाँच पूरी हो गई हैं  |  और रिपोर्ट बनाकर शासन को भेज दी गई है  | जेयू के जनसम्पर्क अधिकारी डॉ. केशव सिंह गुर्जर ने बताया कि  | विश्वविद्यालय की तीन सदस्यीय जांच कमेटी और संचालक उच्च शिक्षा विभाग की एक कमेटी ने शनिवार को सबंधित पक्षों के लिखित बयान पुरे होने के बाद , रिपोर्ट शासन को भेज दी हैं  | आपको बता दे की  इन विवादस्पद शब्दों को वर्ष 2014 में अध्ययन मंडल द्वारा सिलेबस में शामिल किया गया था  | और इसी के आधार पर 20 दिसम्बर को आयोजित राजनीति शास्त्र के पहले पेपर में उग्रवादी , क्रांतिकारी और आतंकवादी में अंतर बताये जाने को लेकर प्रश्न पूछा गया था  |  हैरानी की बात है कि पिछले पांच वर्षों से एमए के तृतीय सेमिस्टर में राजनीति शास्त्र में इसे पढ़ाया जा रहा था  |  हालाकि दबी जुबान से जिम्मेदार इसे अध्ययन मंडल की गलती स्वीकार रहे हैं | फिलहाल गेंद शासन के पाले में है  | और देखने वाली बात होगी की इसकी गाज किस पर गिरती है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 ASHA WORKER MEMO

पीएफ और अन्य सुविधाएं दी जाएं   आशा कार्यकर्ता संघ ने कलेक्टर को मुख्यमंत्री कमलनाथ के नाम ज्ञापन सौपकर  मानदेय  बढ़ाने की मांग की है  | इनका कहना है की आशा कार्यकर्ताओं को संविदा कर्मचारियों की तरह  नियमित  किया जाए  | और पीएफ सहित अन्य सुविधाएं दी जाएँ  |  भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले आशा कार्यकर्ता संघ ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को  ज्ञापन दिया  | और मांग की है की संविदा कर्मियों की तरह उनको भी नियमित किया जाए  | गौरतलब है की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन संचालित योजना एन एच आर एम के अंतर्गत  | लगभग 12 लाख से अधिक आशा कार्यकर्ता एवं आशा सहयोगिनी संपूर्ण देश में कार्यरत हैं  | जिनके द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य से संबंधी आवश्यक जानकारियां लोगों को दी जाती हैं  | आशा कार्यकर्ताओं का कहना  है की उनको बहुत ही कम मानदेय दिया जाता है |  जिसमें परिवार चलाना असंभव  है    जिस दिन यह कार्यकर्ता अपने कार्य के लिए नहीं जाती हैं उस दिन का वेतन  भी नहीं दिया जाता है  | कार्यकर्ताओं ने  संविदा कर्मचारियों की तरह नियमित करने एवं पीएफ की सुविधा दिए जाने की मांग की है | .भारतीय मजदूर संघ का कहना है की देश में मृत्यु दर में जो गिरावट आई है |  उसके पीछे इन  कार्यकर्ताओं का बहुत बड़ा हाथ है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

  Stone pelting

बिना नोटिस दिए मकान गिराने का लगाया आरोप     छतरपुर में अतिक्रमण विरोधी अमला जब सरकारी जमीन पर बनी कालोनी को हटाने पहुंचा तो  | लोगों  ने अतिक्रमण दल और प्रशासन की टीम पर हमला कर दिया  |  इन लोगों ने प्रशानिक  अमले पर पथराव कर लाठी डंडे मारे  |  लोगों का आरोप है की बिना नोटिस दिए  प्रशासन ने उनके मकान गिराने शुरू कर दिए  थे |  कमलनाथ सरकार द्वारा भूमाफियाओं के खिलाफ करवाई करने के लिये चलाये जा रहे अभियान  से अब लोग परेशान होना शुरू हो गए हैं और सरकार की कार्यवाही के खिलाफ सामने आने लगे हैं  |  छतरपुर मे भी अजीब स्थिति देखने को मिली  | अतिक्रमण दल सिविल लाईन की सरकारी जमीन पर बनी दुर्गा कालोनी मे बुल्डोजर से मकान गिराने गया था  | तभी लोगों  मकान गिराने की कार्यवाई का विरोध करने लगे  | लोगों ने प्रशासन की टीम पर पथराव शुरु कर दिया  | और लाठी डंडों  से अतिक्रमण विरोधी दस्ते को भगा दिया | पथराव होता देख प्रशासन की टीम भागने लगी  | इस पथराव मे मौके पर जे सी बी मशीन के कांच भी टूट  गये |  जब इस बारे मे  क्षेत्रीय सत्ताधारी विधायक आलोक चतुर्वेदी को खबर लगी |  तो वह  मौके पर पहुंचे | और सरकारी काम मे हस्तक्षेप करते हुये मकान  तोडने से  रोक दिया  |  विधायक ने  प्रशासन की टीम को खरी खोटी सुनाते हुये कहा कि |  कमलनाथ सरकार ने भूमाफियाओ के खिलाफ कारवाई करने का आदेश दिया है  | गरीबो के मकान गिराने को नही कहा | पहले भूमाफियाओ पर कार्यवाही करो तब इन पर कारवाई करना | अतिक्रमणकारियों का आरोप है की प्रशासन बिना  नोटिस दिये कड़ाके  की ठंड में उनका मकान गिराने लगा  | वही कुछ लोगों ने  एस डी एम पर रिश्वत मांगने के भी आरोप लगाए  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 HOT WINTER

हाड़ कंपकंपाने वाली सर्दी बनी मुसीबत   मध्यप्रदेश के ग्वालियर चम्बल इलाके में हाड़ कंपकंपाने वाली सर्दी मुसीबत बन चुकी है  | ठण्ड ने लोगों का जीना दूभर कर कर दिया  | ग्वालियर में ठण्ड ने 25 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया और पारा 2.2 डिग्री पर पहुँच गया  |  ग्वालियर में कड़ाके की सर्दी  से लोग परेशान हैं |  शिमला से ज्यादा ठंडा ग्वालियर में देखने को मिल रहीं हैं | पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तीखी सर्दी ने लोगो का जीना मुश्किल कर दिया है... बीते रोज  शिमला से भी ज्यादा ठंडा ग्वालियर रहा हैं |  क्योंकि शिमला का तापमान 6.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है, तो वही ग्वालियर का तापमान 2.2डिग्री रहा है. | ग्वालियर में अब तक का सबसे घना कोहरा इन दिनों  है |  दृश्यता महज़ 50 मीटर तक रह गई है | इससे आम जनजीवन खासा प्रभावित हो गया है. | लोग घर से निकलने में बच रहे है. | कोहरे की वजह से सड़क पर वाहन भी रेंग-रेंग कर चल रहे है |  वही ट्रेनें भी घंटो देरी से चल रही है |  कोहरे व सर्दी का असर सबसे ज्यादा बुरा असर फ्लाइट पर पड़ा है... नई दिल्ली से चलने वाली सारी ट्रेनें काफी लेट चल रही है | तेज सर्दी की वजह से लोगों ने भी अपनी  यात्रायें  रद्द कर दी हैं |  मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अभी तेज सर्दी व कोहरे के आसार बने रहेंगे |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Ram Bai NRC CAA Support

बसपा प्रमुख मायावती ने किया पार्टी से निलंबित   दमोह जिले के पथरिया से बसपा विधायक  रामबाई परिहार को  CAA का समर्थन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ़ करना महँगा पड़ गया | मोदी की तारीफ के बाद बसपा प्रमुख मायावती ने  राम बाई को पार्टी से निलंबित कर दिया है |  वहीँ पूर्व मंत्री बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा ने  रामबाई के  निलंबन को गलत बताया है|  बीएसपी की तेजतर्रार विधायक राम बाई ने CAA का समर्थन करते हुए कहा था मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  | प्रहलाद पटेल और अमित शाह को धन्यवाद देती हूं जो उन्होंने यह निर्णय लिया  |  यह निर्णय तो बहुत पहले हो जाना चाहिए था  | उन्होंने नागरिकता संशोधन विधेयक पास किया मैं और मेरा पूरा परिवार उनका समर्थन करता है  | इसके बाद बीएसपी प्रमुख  मायावती  ने ट्वीट कर लिखा है कि बसपा अनुशासित पार्टी है व इसे तोड़ने पर पार्टी के सांसद और विधायक आदि के विरुद्ध तुरंत कार्रवाई की जाती है   |  इसी क्रम में मध्य प्रदेश के पथरिया से बसपा विधायक रमाबाई परिहार द्वारा नागरिकता संशोधन कानून   के समर्थन करने पर उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया है |  उन पर पार्टी के कार्यक्रम में भाग लेने पर भी रोक लगा दी गई है |  मायावती ने ट्वीट कर कहा कि बसपा ने सबसे पहले सीएए को विभाजनकारी व असंवैधानिक बताकर इसका तीव्र विरोध किया था  | संसद में भी इसके विरुद्ध वोट दिया था इसकी वापसी को भी लेकर राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया था |   फिर भी विधायक  ने सीएए का समर्थन किया  |  पहले भी उन्हें कई बार पार्टी लाइन पर चलने की चेतावनी दी जा चुकी है | अब सुन लीजिये रामबाई ने ऐसा क्या कहा था जिससे मायावती भड़क गईं  |  गौरतलब है की पथरिया विधायक रमाबाई    इसके पहले भी वे सरकारी कर्मचारियों के साथ विवाद को लेकर चर्चा में रही हैं  | मध्य प्रदेश में बसपा से विधायक होने की वजह से वे कमलनाथ सरकार का समर्थन भी करती रहीं हैं  |  पहले भी पार्टी द्वारा उन्हें चेतावनी दी जा चुकी है |  लेकिन पार्टी लाइन से लगातार हटकर चलने की वजह से उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है  | रामबाई  के निलंबन पर  पूर्व मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा कहा राम बाई ने राष्ट्र हित की बात की है |  रामबाई बहिन का में समर्थन करता हूँ उन्होंने राष्ट्र हित को पार्टी से ऊपर माना  | उनके निलंबन की कार्यवाही को मै उचित नही मानता |      

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Sanitation ranking

स्वच्छता के लिए जन जागरूकता लाने  की अपील   सिंगरौली में   स्वछता के लिए मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया |  कलेक्टर ने पत्रकारों और नगर निगम के कर्मचारियों के साथ  स्वच्छता के लिए  शपथ ली | नगर निगम कमिश्नर ने इस अभियान में आम नागरिकों  से  शामिल होने की अपील की |  सिंगरौली में कलेक्टर  के वी एस चौधरी ने  मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया  |  जिसमें स्वच्छता  सर्वेक्षण रैंकिंग 2020 में  उत्कृष्ट स्थान के लिए मुहिम के बारे में बताया गया  | केवीएस चौधरी ने कहा कि पत्रकार साथी भी स्वच्छता की इस मुहिम में हो शामिल हो  | और   कंधे से कंधा मिलाकर इस मुहिम में योगदान दे  .| नगर निगम द्वारा स्वच्छता रेकिंग 2020 के लिए जो मुहिम चलाई जा रही है उसके सार्थक परिणाम मिलते दिख रहे हैं  |  मुहीम में  शहर के आम नागरिक ,सरकारी कर्मचारी ,शासकीय अशासकीय विद्यालयों के प्रबंधक  साथ दे रहे हैं  | कलेक्टर ने पत्रकारों ,नगर निगम के कर्मचारियों के साथ स्वच्छता के लिए शपथ ली  |  कार्यक्रम में नगर निगम कमिश्नर शिवेंद्र सिंह ने कहा कि शहर में जहां भी  कचरा  हो तुरंत फोटो खींचकर ऐप  भेजें  |   तुरंत उस पर  कार्यवाही की जाएगी  |  कमिश्नर ने आम लोगों से स्वच्छता अभियान से जुड़ने की अपील की  |   साथ ही एक हेल्पलाइन नंबर भी दिया जिसमे  स्वच्छता से सम्बंधित जानकारी ली जा सकती है                         

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 TOUR

सार्वजनिक संस्थानो के कार्यो की ली जानकारी   संत हिरदाराम नगर में महिला एव बाल विकास विभाग की किशोरी बालिका योजना के  तहत  | 11  से 14 साल की बालिकाओं को सार्वजनिक संस्थानों का भ्रमण कराया गया  | इस योजना का उद्देश्य  बालिकाओं को  सार्वजनिक योजना की कार्य पद्धति को बताना और जागरुक करना  है  |  संत हिरदाराम नगर में मोतिया पार्क परियोजना द्वारा  किशोरी बालिका योजना के  तहत  किशोरियों  को सार्वजनिक संस्थान का भ्रमण कराया गया  गौरतलब है की यह  योजना  महिला एव बाल विकास विभाग की  है  | और इसका  उद्देश्य  किशोरी बालिकाओं को  सार्वजनिक योजना की कार्य पद्धति उन तक पहुंचाना है |  साथ ही सार्वजनिक कार्यो के बारे में  जागरुक करना  है  |  ताकि किशोरिया भविष्य में समय आने पर इन सेवाओं का उपयोग  करने में सक्षम हो सके  |  इस  भ्रमण के तहत किशोरिया को पुलिस थाना, रेलवे स्टेशन बैरागढ़ ,अस्पताल एवं बैंक  का भ्रमण कराया गया  | इस दौरान परियोजना अधिकारी प्रियंका दीवान एवं वार्ड 4 के पार्षद भारती महेश खटवानी सहित  आंगनवाड़ी की कार्यकर्ता मौजूद  रहीं  |  योजना के तहत  लगभग 100 बालिकाओं को भ्रमण कराया गया  |  भ्रमण के दौरान उपरोक्त संस्थाओं के पदाधिकारी द्वारा संस्थाओं के कार्य प्रणाली की  विस्तृत जानकारी बालिकाओं को दी गई  |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 COLD

ठंड के तेवर फिलहाल  तीखे बने रहने के हैं आसार     बर्फीली हवा से पूरा मध्यप्रदेश ठिठुरने लगा है | प्रदेश के सभी संभागों में शीतलहर का असर रहा  |  हिल स्टेशन पचमढ़ी में 1 और टीकमगढ़ में पारा 1.5 डिग्री से. पर आ गया |   उमरिया, डिंडौरी में 2, दमोह में 2.5, रायसेन, नौगांव, बैतूल, दतिया, श्योपुरकला में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया |  सर्दी से पूरा मध्यप्रदेश काँप रहा हैं  |  ग्वालियर चंबल ,मालवा ,बुंदेलखंड ,विंध्य से महाकौशल तक हर जगह सर्दी का सितम जारी है |  इंदौर संभाग के खरगोन में तापमान 3.7 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं इंदौर में 6.6 डिग्री दर्ज किया गया  |  मौसम विज्ञानियों ने  बताया कि ठंड के तेवर तीखे बने रहने के आसार जताए हैं  .|   भोपाल ,सागर, ग्वालियर, चंबल, सागर, शहडोल संभाग में कहीं-कहीं पाला पड़ने से सब्जी, चने की फसल को नुकसान पहुंचा है  मंडला जिले के कान्हा नेशनल पार्क में सुबह तापमान 0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया  | पचमढ़ी में 1 और टीकमगढ़ में पारा 1.5 डिग्री से. पर आ गया |   उमरिया, डिंडौरी में 2, दमोह में 2.5, रायसेन, नौगांव, बैतूल, दतिया, श्योपुरकला में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया |  मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी एसएन साहू ने बताया कि उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है  |  वर्तमान में औसत 14 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर भारत की तरफ से आ रही उत्तरी हवा से प्रदेश ठिठुर रहा है | मालवा-निमाड़ में शीतलहर  ने लोगों को  बेहाल किया  |  शाजापुर में आलू की फसलों के मुरझाने की खबर है |  खेतों में बर्फ की परत नजर आई तो वहीं चीलर नदी किनारे खड़ी कारों पर ओस की बूंदें जम गईं |  ग्वालियर में पारा 4.3 और भोपाल में 5.3 रहा  |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

  Animal hunting

ग्रामीणों ने बंधिया जाति के खिलाफ सौंपा ज्ञापन   खाने में विस्फोटक मिलाकर जंगली जानवरों  का शिकार करने का मामला सामने आया है  |  टीकमगढ़ के  वन क्षेत्र मधुबन में  कुछ बंधिया जाति के युवक खाने में विस्फोटक मिला कर जंगल में रख देते हैं | और जब भी कोई जंगली जानवर या पालतू जानवर उसको खाता है  | तो उसके मुंह में विस्फोट हो जाता है | और उसकी मौत हो जाती है | इस मामले में वन विभाग की भी बड़ी लापरवाही सामने आई है  |  टीकमगढ़ में  बड़वानी लखवारा रानीपुरा से आए ग्रामीणों ने कलेक्टर जनसुनवाई के दौरान ज्ञापन देकर वन विभाग की लापरवाही और बंधिया जाति के युवकों द्वारा जानवरों के मारने की शिकायत की है  | ग्रामीणों ने शिकायत में बताया की  वन क्षेत्र मधुबन में  कुछ बंधिया जाति के युवक खाने में विस्फोटक मिला कर जंगल में रख देते हैं|  और जब भी कोई जंगली जानवर या पालतू जानवर उसको खाता है |  तो उसके मुंह में विस्फोट हो जाता है और उसकी मौत हो जाती है| जंगल में जाकर जब  इसका मुआयना किया तो घटनास्थल पर कई जानवरों की लाशें पड़ी पाई गई |  जिनके  मुंह उड़े हुए थे | और उनकी लाश  वही पड़ी हुई थी | कई लाशों को  कुछ बंधिया उठा कर ले गए थे |  इस मामले में कहीं ना कहीं वन विभाग कि कर्मचारियों की लापरवाही नजर आती है |  जब इस संबंध में  एरिया रेंजर को फोन पर संपर्क किया गया तो सभी के मोबाइल बंद पाए गए  | 2 दिन बाद डिस्टिक फॉरेस्ट ऑफीसर सेंगर से बात की गई तो उन्होंने अपने बीट निरीक्षक  |  और अन्य कर्मचारियों को दिशा निर्देश देने की बात कही |  लेकिन कहीं ना कहीं ग्रामीणों में कुछ बंधिया शिकारियों को लेकर भय व्याप्त है  |  जानकारी के अनुसार  बंधिया समाज का अपराधिक रिकॉर्ड रहा है  | और जिले के कई थानों में कुछ बंधियों  के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं  |       

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Muktidham

सरपंच और सचिव पर भ्रस्टाचार करने का आरोप     सिंगरौली की  एक ग्राम पंचायत में लाखों रुपये खर्च कर बनी मुक्तिधाम की दीवार गिर गई  | बताया जा रहा है की दीवार  की गुणवत्ता सही नहीं थी   जिसकी वजह से दो  वर्ष पूर्व बनी दीवार ढह गई | मुक्तिधाम की दीवार बनाने में सरपंच और सचिव के भ्रष्टाचार करने की बात सामने आई है |  सिंगरौली में  बैढ़न जनपद पंचायत  के धनहरा ग्राम पंचायत क्षेत्र  में बनाए गए मुक्तिधाम की गुणवत्ता सही नही होने की वजह से उसकी दीवार गिर गई  | मुक्तिधाम महज दो  वर्ष पूर्व करीब  चार लाख की लागत से सरपंच और सचिव ने  बनवाया गया था  |  जिसका अब कोई उपयोग नहीं हो पा रहा  | बताया जा रहा है दीवारों के पत्थरों का उपयोग दूसरी जगह सड़क और पुल निर्माण में भी किया गया  | ग्रामीणों  का आरोप है कि सरपंच और सहायक सचिव ने सरकार के खजाने से मुक्तिधाम के नाम पर पैसा निकाला | और  गुणवत्ता विहीन मुक्तिधाम बनवाकर कागजों में कार्य को  दर्शा दिया गया |  1 वर्ष भी उस मुक्तिधाम का अच्छी तरीके से उपयोग नहीं हो पाया था  की |  बारिश के वक्त मुक्तिधाम की दीवारें गिर पड़ी |  मुक्तिधाम मे लगाए गए गेट को सरपंच एवं सहायक सचिव के द्वारा बेच दिया गया |  ग्रामीणों ने बताया की इसकी शिकायत  जनसुनवाई और सीईओ के पास भी की गई  | इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई  | अधिकारियों के द्वारा  सिर्फ आश्वासन ही दिया गया |  जनपद पंचायत  बैढ़न  के सीईओ वीके सिंह ने बताया की  धनहरा ग्राम पंचायत क्षेत्र के मुक्तिधाम की दो दीवारों के पत्थर निकाले गए हैं  |  उन्होंने यह भी कहा की मुक्तिधाम के गेट को सरपंच के द्वारा एक दुकानदार को बेच दिया गया |  जिस पर कार्यवाई की जाएगी |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 WEATHER

सूबे में शीतलहर का कहर अधिकांश जगह  पारा  9 डिग्री से कम ग्वालियर  में 3.3 डिग्री और इंदौर में 6.6   मध्य प्रदेश में तेज शीतलहर का कहर जारी है  |  कई इलाकों में तापमान इतना कम हो गया है कि पेड़-पौधों पर बर्फ जमने लगी है |  प्रदेश में आज सुबह सबसे कम तापमान टीकमगढ़ में 1डिग्री दर्ज किया गया  | उधर कई शहरों में पारा  9  डिग्री से कम दर्ज किया गया  | ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड अंचल में ठंड का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है |  मध्यप्रदेश को इस समय हाड़ कंपकंपा देने वाली सर्दी का सामना करना पड़ रहा है | ग्वालियर चम्बल इलाके में ठण्ड का प्रकोप सबसे ज्यादा है  | ग्वालियर शहर में   तापमान 3 .3 डिग्री  से चार डिग्री के बीच दर्ज किया गया |  इंदौर में पारा 6.6 डिग्री दर्ज हुआ  |  बालाघाट में ठंड का असर बढ़ता जा रहा है, प्रदेश के कई इलाकों में ठंड की वजह से फसलों पर पाला पड़ने का खतरा बढ़ गया है  | भोपाल में भी ठण्ड ने बुरा हाल कर रखा है  |  पिछले 24 घंटे में सबसे काम तापमान एक डिग्री के आसपास टीकमगढ़ में दर्ज किया गया  | मौसम वैज्ञानिकों का मनना है आने वाले दिनों में पारे की गिरावट जारी रहेगी  | मावठा भी गिर सकता है |  प्रदेश में आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड की आशंका है |  31 दिसंबर और एक जनवरी को बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं  |  उत्तरपश्चिम की ओर से चलने वाली ठंडी हवा नीचे की तरफ बह रही है ,|  इसके चलते प्रदेश में तापमान में अचानक से गिरावट आई है  | टीकमगढ़  में पारा जहाँ एक डिग्री रहा  , वहीँ  छिंदवाड़ा में  4.8  , शिवपुरी  में  5  , खंडवा - 7 , ग्वालियर  में 3 .3  , गुना में  5.2  , उज्जैन - 5  , सागर में  4 , रायसेन में  3.2, दमोह में  2.5  ,नौगांव में  3.1 , होशंगाबाद में  8.4 , बैतूल  में  2.8 , पचमढ़ी  में 1.2  , दतिया में  3.3 ,श्योपुर में  3.4  डिग्री दर्ज किया गया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Pachmarhi Festival

NRC पर बोले निजामी बंधू -मोदी अच्छा ही करेंगे   सूफी गायक निजामी बंधुओं ने NRC को लेकर कहा  कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अच्छे हैं और अच्छे रहेंगे और वह जो करेंगे वह अच्छा करेंगे |  इन गायकों ने NRC को एक अच्छा कदम बताया |  पचमढ़ी में चल रहे छह दिवसीय पचमढ़ी उत्सव के दूसरे दिन निजामी बंधुओं ने सूफी गीतों की प्रस्तुति दी | हजरत निजामुद्दीन औलिया और हजरत अमीर खुसरो जैसे दरबारी गायक के 700 साल पुराने सिकंदरा घराने से ताल्लुक रखने वाले निजामी बंधुओं  के गायन से  पचमढ़ी की वादियां  सूफियाना हो गईं  निजामी बंधुओं ने  एनआरसी के सवाल पर   कहा कि वह एक अलग मैटर है मेरे ख्याल से वह एक अच्छी बात है और अच्छी बात नहीं भी है |  निजामी बंधुओं ने एनआरसी का अपने अलग अंदाज में जवाब दिया उन्होंने कहा कि एनआरसी का मतलब है निजामी बंधु रॉकस्टार चांदनिजामी  |  उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अच्छे हैं और अच्छे रहेंगे और वह जो करेंगे वह अच्छा करेंगे |  उन्होंने कहा कि सूफी संगीत जिसे शास्त्रीय संगीत कहा जाता है वह हिंदुस्तान में खत्म हो ही नही सकता |  क्योंकि यह सूफी संतों की रूहानी रिजा है यानी उनकी आत्मा की रिजा है |  जब तक दुनिया रहेगी तब तक संगीत रहेगा निजामी बंधुओं ने मोसे नैना मिलाइके गीत पर अपनी प्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया  | इसके बाद उन्होंने ख्वाजा मेरे ख्वाजा | भर दो झोली मेरी या मोहम्मद बोल पर कव्वाली गायन किया |  दम अली दम |   मेरे रश्के कमर |  दिल दिया है जान भी देंगे ए वतन तेरे लिए  जैसे गीतों की महफ़िल में चार चाँद लगा दिए |       

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Cricket tournament

उद्घाटन मैच पुलिस बल तथा व्यापार मंडल के बीच   क्रिकेट खेल से कोई अछूता नहीं हैं |  क्रिकेट सभी का पसंददीदा खेल हैं | क्रिकेट खेलना भी सबको पसंद हैं  | जावा में व्यापार मण्डल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन का शुभारम्भ हुआ |  सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए  | ढोल नगाड़ों के साथ खिलाडियों का स्वागत हुआ  | आतिशबाजी के साथ मैच की शुरुवात हुई  |  तराई अंचल के तहसील मुख्यालय जवा के पथरौड़ा में व्यापार मंडल द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया | आयोजन भव्य शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी रामसज्जन शुक्ला द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन तथा राष्ट्रगान गाकर किया गया |  उसके बाद बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गयी  | उद्घाटन सत्र में अतिथियों का खिलाड़ियों से परिचय किया गया |  शांति के प्रतिक सफेद कबूतरों को उड़ाकर मैच की शुरुआत की गई |  कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रामसज्जन शुक्ला  |  विशिष्ठ अतिथि के रूप में  डॉक्टर के के तिवारी, नागेंद्र सिंह, माणिक लाल सोनी , जटाशंकर द्विवेदी, भूपेंद्र सिंह,दिनेश गुप्ता, मोती लाल सोनी रामायण सिंह उपस्थिति रहे  |  ढोल नगाड़ों,आतिशबाजी के बीच ड्रोन कैमरे तथा बड़ी बड़ी एल सी डी स्क्रीनों के माध्यम से क्रिकेट मैदान को हाईटेक बनाया गया |  ये प्रतियोगिता तराई अंचल की पहली प्रतियोगिता है |  जिसको इतनी हाईटेक सुविधाओ से सुसज्जित किया गया |  मैच में थर्ड एम्पायर सी सी टीवी फुटेज के माध्यम से अपना फैसला सुनाएंगे  | उद्घाटन मैच पुलिस बल जवा तथा व्यापार मंडल जवा के बीच खेला गया | आयोजक डॉ के के तिवारी ने बताया कि अंचल में खेल के प्रति लोगों का लगाव बढ़ाने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता करायी जा रही है | प्रतियोगिता के सफल आयोजन की तैयारी में समूचा व्यापार मंडल जवा उनके सभी पदाधिकारी सदस्यों सहित क्षेत्र के खिलाडी व खेल प्रेमी मौजूद रहे |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Warning to police station in-charge

देर रात को पब खुले तो लिया जाएगा कड़ा एक्शन   इंदौर में अवैध काम करने वालों की पुलिस से मिली भगत कोई नई बात नहीं हैं |  ऐसे में एसपी को पब संचालकों के साथ पुलिसवालों को भी चेतावनी देना पड़ रही है  |  कि देर रात में पब खुले तो कड़ा एक्शन लिया जाएगा |  इंदौर में पब ,बार और रेस्टोरेंट होटल चलाने वालों से पुलिस के गठजोड़ के कई किस्से सामने आ चुके हैं  | ऐसे में इस सब को नियम कायदे का पाठ पुलिस को नए सिरे से पढ़ाना पड़ रहा है  | इंदौर  पश्चिम के  एसपीअवधेश गोस्वामी  ने  पब संचालको और थाना प्रभारियों को चेतावनी  दी है और कहा है  | यदि देर रात किसी भी क्षेत्र में पब संचालित हुए तो दूसरे थाना क्षेत्र का टीआई  रेड करेगा और वहां के अधिकारी के खिलाफ  जाएगी सख्त करवाई की जाएगी  | भवरकुआ थाना  क्षेत्र में पब चालू होने के बाद एसपी ने  समस्त थाना प्रभारियों और पब संचालको को ये  चेतावनी दी और   पूर्व में हुई कनाड़िया थाना की कार्रवाई का उदाहरण  दिया  |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Campaign to remove illegal possession

बैरागढ़ कला में राजू मीणा का मकान किया धवस्त   मध्यप्रदेश सरकार भूमाफियाओं और आपराधिक प्रवृति के लोगो पर लगातार कार्यवाही कर रही हैं  | राजधानी में भी कई अवैध कब्जे हटाने की कार्यवाही हुई  |  बैरागढ़ कला में भी राजू मीणा के अवैध कब्जे वाले माकन को तोड़ दिया गया हैं  | राजू मीणा के खिलाफ 45 आपराधिक मामले दर्ज हैं |  भोपाल में अवैध कब्जे हटाने की प्रशासन की कार्यवाई लगातार जारी है |  प्रशासन भूमाफिया और अपराधीक प्रवृति के लोगों के अवैध कब्जों से  शहर को मुक्त करने अभियान चला रहा हैं  | और इसी अभियान के तहत नगर निगम अमला और पुलिस प्रशासन का दल  बैरागढ़ कला पहुंचा  बैरागढ़ कला में राजू मीणा के मकान को भी ध्वस्त कर दिया गया हैं | इससे पहले प्रशासन ने ग्राम बेहटा के पास  टेकरी के पीछे सरकारी जमीन पर बनी डेयरी को भी जेसीबी मशीन से जमींदोज कर दिया था  | एसडीएम मनोज उपाध्याय और एसडीओपी दीपक नायक ने प्रशासन को जो नाम दिए थे  | उन  मकानों पर  भी कार्रवाई की जा रही है  |   बिना अनुमति के  1500 वर्गफीट पर मकान राजू मीणा ने माकन बना रखा था।  राजू मीणा के खिलाफ बैरागढ़ और खजूरी थाना क्षेत्र में अड़ीबाजी, अवैध शराब बेचने समेत  49 प्रकरण दर्ज हैं। बैरागढ़ कला निवासी हिस्ट्रीशीटर बदमाश राजू उर्फ रामनारायण मीणा के मकान को जिला प्रशासन की टीम ने गुरुवार को ध्वस्त कर दिया कब्जा हटाने पहुंचे अमले को देखते ही  इलाके में हड़कंप मच गया |  राजू के मकान पर अमला पहुंचते ही महिलाएं घर से बाहर निकल आईं।  भाई हरिनारायण और सपना मीणा ने पुलिस प्रशासन से काफी देर बहस की, लेकिन प्रशासन ने किसी की बात नहीं सुनी।  घर का सामान निकालने के लिए परिवार को आधे घंटे का समय दिया गया। इसके बाद दो जेसीबी मशीनों की मदद से मकान तोड़ा गया।।।। .  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 PYAZ CHOR

चोर हुए गिरफ्तार नहीं मिली प्याज   चोरी हमेशा बहुमूल्य चिचों की होती हैं  |  प्याज के आसमान छूते भाव और बाजार में बढ़ती मांग का ही नतीजा है कि इस बार चोरों के गिरोह ने प्याज पर हाँथ साफ कर दिया  | ग्वालियर की छत्री सब्जी मंडी गोदाम से 12 बोरी प्याज चोरी हो गए  |  जिसके बाद मंडी में हंगामा मचा  |  हंगामे  की सूचना मिलते ही  पुलिस मौके पर पहुंची  | पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार तो कर लिया  | मगर प्याज हांसिल नहीं कर पाए  |  ग्वालियर की छत्री सब्जी मंडी के आढ़तिया के गोदाम से 12 बोरी प्याज चोरी हो गए |  प्याज चोरी का पता अगले दिन सुबह लगा  | जिसके बाद मंडी में हंगामा शुरू हो गया  | प्याज चोरी की सूचना मिलते ही जनकगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची  | पुलिस ने छानबीन के बाद चोरी का मामला दर्ज कर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है | मगर प्याज बरामद नहीं हुआ  | मामला ग्वालियर के छत्री स्थित सब्जी मंडी में  अफजल की फड़ का है | प्याज के भाव आसमान को छू रहे हैं | मुनाफे के लिए अफजल ने अपने गोदाम में काफी मात्रा में प्याज जमा कर राखी हैं  |  चोरो की नजर अफजल के गोदाम पर पड़ी  | और  शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात चोरों ने उनके गोदाम पर धावा बोल दिया  |  रात के अंधेरे में दाखिल हुए चोरो के गिरोह ने, गोदाम में रखे 12 बोरे प्याज पर हाथ साफ़ कर दिया  |  जिसकी कीमत लगभग 60 हजार से अधिक बताई जा रही है |  अगले दिन व्यापारी जब अपने गोदाम पर पहुंचा तो उसे प्याज चोरी का पता चला  |  प्याज चोरी की सूचना मिलते ही जनकगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची  | पुलिस ने मौके पर पहुंच कर  | मामले की  जांच  की  |और प्याज चुराने वाले गिरोह  के दो सदस्यों को को गिफ्तार कर लिया   | लेकिन चोरों के पास से   | चोरी हुई प्याज बरामद नहीं हो सकी  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Dumper rammed

  जब एक डम्पर बिजली  की डीपी  से टकराते हुए एक दीवार में जा घुसा  |  अगर ये डम्पर सीधा  डीपी  से टकराता तो बड़ा हादसा होता  |  होशंगाबाद  में एक अनियंत्रित डंपर बिजली की डीपी  से टकराते हुए एसटीआर आफिस की बाउंड्रीबाल में घुस गया  | बिजली की डीपी चालू होने के चलते यहाँ  बड़ा हादसा हो सकता था  | यह हादसा  चक्कर रोड स्थित कालिका नगर में हुआ   | घटना के बाद   डंपर चालक डंपर छोड़ कर मौके से  फरार हो गया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Death due to drowning in pond

तालाब में डूबने से एक की मौत,परिजनों का  हंगामा   पुलिस से बचने के लिये जुआ खेल रहे  युवकों  ने  तालाब मे  छलांग लगा दी  | जिससे एक युवक की तालाब मे डूबने से मौत हो गई  | जिसके बाद आक्रोशित भीड़ ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और बस स्टैंड पर चक्का जाम कर दिया  |   छतरपुर के बिजावर मे जुआ खेल रहे  युवकों  ने पुलिस से बचने के लिये तालाब मे  छलांग लगा दी |  जिससे एक युवक की तालाब मे डूबने से मौत हो गई   घटना के बाद आक्रोशित लोगो ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी  कर सड़कों पर हुड़दंग किया  | राजा तालाब के घाट पर कुछ युवक जुआ खेल रहे थे  | तभी पुलिस की गाड़ी आती देख  पुलिस की पकड़ से बचने के लिये  जुआरी भागने लगे  | इतने मे  पुलिस से बचने के लिए दो जुआरियों ने तालाब मे छलांग लगा दी |  जिसमे एक युवक तो तालाब से  तैरकर दूसरी ओर निकल गया |  जबकि शाकिल तालाब मे डूब गया | पुलिस ने  गोताखोरो की मदद से युवक को बाहर निकाला  | शाकिल के परिजनों ने  पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया  और  चक्काजाम कर दिया  |  एसडीओपी  के जांच के आश्वासन के बाद परिजनों ने जाम समाप्त किया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Misdemeanor accused arrested

आरोपियों में एक नाबालिग पुलिस ने भेजा जेल   सिंगरौली में एक नाबालिग लड़की के साथदुष्कर्म की घटना सामने आई है |  इस घटना को अंजाम देने वाले दो सगे भाई हैं |  जिनमे से एक नाबालिग  है  आरोपियों को पोक्सो एक्ट और अन्य धाराओं के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है |  सिंगरौली में मोरवा थाना क्षेत्र के चकरिया निवासी एक  17 वर्षीय नाबालिक लड़की  के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है  |  दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले दोनों सगे भाइयों में एक का नाम सुभाष साकेत है |  जबकि दूसरा  नाबालिग है  |  नाबालिग लड़की  मोरवा में मजदूरी करती थी  | जब वह मजदूरी करके अकेले लौट रही थी तो  | दोनों आरोपियों ने बलपूर्वक उसके साथ  दुराचार किया  | पीड़िता ने जब अपने परिजनों को यह घटना बताई तो परिजनों ने थाने में सूचना दी  |  इस मामले में आरोपियों ने  पीड़िता के परिजनों को भी धमकी दी  | प्रकरण  को  गंभीरता से लेते हुए मोरवा थाना प्रभारी  नागेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस अधीक्षक को सारी घटना बताई  | पुलिस ने  दोनों आरोपियों के ऊपर  पास्को एक्ट सहित कई अन्य धाराओं  के तहत मामला दर्ज किया  | और योजना बनाकर  ट्रेन से भागने की फिराक में बैठे दोनों आरोपियों को  शुक्ला मोड से गिरफ्तार  कर लिया  | दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया  जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया  |                                               

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Mahakal Eclipse

महाकाल मंदिर में पुजारियों ने किया जाप   सूर्यग्रहण से पहले जहां देश के सभी मंदिरों के पट बंद कर दिए गए वहां महाकाल मंदिर के पट सूर्यग्रहण में भी खुले रहे  | सुबह विधिवत भस्म आरती भी हुई और उसके बाद पुजारियों ने मंदिर में जाप किया  |  सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण के दौरान वैष्णव मंदिरों के पट बंद कर दिए जाते हैं लेकिन शैव मंदिरों के पट खुले रहते हैं  | आज सूर्य ग्रहण के दौरान महाकाल मंदिर के गर्भगृह में पुजारी बैठकर जाप करते रहे  | इस दौरान वे शिवलिंग को स्पर्श नहीं करते हैं, ग्रहण पूर्ण होने के बाद  ही पुजारी मंदिर से बाहर निकले   इस दौरान उज्जैन शहर में बाकी मंदिरों के पट बंद रहे  |  ग्रहण समाप्त होने के बाद मंदिर में शुद्धिकरण जरूर  किया गया |  इसके बाबा महाकाल की पूजा अर्चना की  गई  | महाकाल मंदिर में रोज की तरह भस्म आरती भी गई  | वर्ष के अंत में छुट्टियों के दौरान यहां दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई है  | बुधवार को ही एक दिन में करीब 26 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन किए  |  ग्रहण से पहले महाकाल मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भस्म आरती में भाग लिया और भगवान महाकाल को हरिहर का जल चढ़ाया  | सूर्य  ग्रहण के बाद पर्व स्नान की वजह से शिप्रा नदी के तटों पर भी श्रद्धालुओं  की खासी भीड़ रही  |  पर्व स्नान के बाद श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन को पहुंचे  |  ऐसे में बाकी दिनों के मुकाबले मंदिर में   और ज्यादा भीड़ रही |  प्रशासन की ओर से भी श्रद्धालुओं के स्नान के लिए पूरी व्यवस्था की गई है  | तटों पर स्नान के लिए फव्वारे भी लगाए गए हैं | लेकिन उज्जैन में हर पर्व महाकाल के बिना अधूरा है  | इसलिए महाकाल मंदिर में रोज से कहीं ज्यादा भीड़ रही और पूरा उज्जैन जय महाकाल की ध्वनि से गूंजता रहा  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Mahakal Eclipse

महाकाल मंदिर में पुजारियों ने किया जाप   सूर्यग्रहण से पहले जहां देश के सभी मंदिरों के पट बंद कर दिए गए वहां महाकाल मंदिर के पट सूर्यग्रहण में भी खुले रहे | सुबह विधिवत भस्म आरती भी हुई और उसके बाद पुजारियों ने मंदिर में जाप किया  |  सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण के दौरान वैष्णव मंदिरों के पट बंद कर दिए जाते हैं लेकिन शैव मंदिरों के पट खुले रहते हैं  | आज सूर्य ग्रहण के दौरान महाकाल मंदिर के गर्भगृह में पुजारी बैठकर जाप करते रहे  | इस दौरान वे शिवलिंग को स्पर्श नहीं करते हैं, ग्रहण पूर्ण होने के बाद  ही पुजारी मंदिर से बाहर निकले    इस दौरान उज्जैन शहर में बाकी मंदिरों के पट बंद रहे  |  ग्रहण समाप्त होने के बाद मंदिर में शुद्धिकरण जरूर  किया गया  |   इसके बाबा महाकाल की पूजा अर्चना की  गई  | महाकाल मंदिर में रोज की तरह भस्म आरती भी गई  | वर्ष के अंत में छुट्टियों के दौरान यहां दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई है  | बुधवार को ही एक दिन में करीब 26 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन किए  | ग्रहण से पहले महाकाल मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भस्म आरती में भाग लिया और भगवान महाकाल को हरिहर का जल चढ़ाया  | सूर्य  ग्रहण के बाद पर्व स्नान की वजह से शिप्रा नदी के तटों पर भी श्रद्धालुओं  की खासी भीड़ रही  | पर्व स्नान के बाद श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन को पहुंचे  | ऐसे में बाकी दिनों के मुकाबले मंदिर में   और ज्यादा भीड़ रही  | प्रशासन की ओर से भी श्रद्धालुओं के स्नान के लिए पूरी व्यवस्था की गई है |  तटों पर स्नान के लिए फव्वारे भी लगाए गए हैं  | लेकिन उज्जैन में हर पर्व महाकाल के बिना अधूरा है | इसलिए महाकाल मंदिर में रोज से कहीं ज्यादा भीड़ रही और पूरा उज्जैन जय महाकाल की ध्वनि से गूंजता रहा  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 CAA PROTEST

कांग्रेस ने की संविधान बचाओ न्याय शांति यात्रा मुख्यमंत्री कमलनाथ भी शामिल हुए शांति मार्च में   मध्यप्रदेश में   |  मध्य प्रदेश के सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ भी इस शांति मार्च में शामिल हुए और केंद्र सरकार के इस कानून का विरोध किया  ...  मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि भाजपा जनता का ध्यान मोड़ने की राजनीति करती है | आज हमने जो शांति मार्च किया है यह सिर्फ भोपाल और प्रदेश के लिए नहीं, यह देश के लिए है |  कांग्रेस के संविधान बचाओ न्याय शांति यात्रा के मद्देनजर दो दिन पहले ही प्रशासन ने भोपाल से धारा 144 हटा ली थी | इसके बाद कांग्रेस ने सीएए और एनआरसी के खिलाफ 'संविधान बचाओ न्याय शांति यात्रा' निकली  | इस यात्रा में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल हुए  | भोपाल के रंगमहल इलाके से मिंटो हॉल तक यह यात्रा निकाली गई  |  इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा  हमने जो शांति मार्च किया है यह सिर्फ भोपाल और प्रदेश के लिए नहीं, यह देश के लिए है  | आज हम देश के दिल से यह संदेश देना चाहते हैं कि किस तरह केंद्र सरकार देश को तोड़ना चाह रही है  | उन्होंने कहा कि प्रश्न ये नहीं है कि कानून में क्या लिखा है, प्रश्न यह है कि इसमें क्या नहीं लिखा  |  प्रश्न यह नहीं है कि इसका क्या उपयोग होगा  |  प्रश्न यह है कि इसका क्या दुरुपयोग होगा |  कमलनाथ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा  इनके गृह राज्यमंत्री ने संसद में कहा है कि एनआरसी पूरे देश में लागू होगा |  जो कानून संविधान विरोधी, देश विरोधी, धर्म विरोधी हो ऐसा कोई भी कानून मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा  |  एनआरसी और सीएए का अंदरुनी लक्ष्य कुछ और है |  सीएम कमलनाथ ने कहा कि हमें देश की संविधान और संस्कृति की रक्षा करनी है  | इस यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में सरकार के मंत्री  और  बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए  |  कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए हमें सड़क पर उतरना पड़ा है  | इंदौर में भी शांति मार्च निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता शामिल हुए  | संविधान बचाओ न्याय शांति यात्रा निकाल रहे कांग्रेस नेताओं का कहना था कि ये कांग्रेस के नेता सड़कों पर नहीं उतरे हैं, ये देश की जनता है जो लोकतंत्र और देश की एकता के लिए इस प्रदर्शन में शामिल हुई है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

  Electricity prices Less

फ्यूल कास्ट एडजस्टमेंट घटाएगी बिजली कंपनी   मध्य प्रदेश में बिजली के दाम जनवरी से कुछ कम होने की उम्मीद है |  तिमाही में तय होने वाला फ्यूल कास्ट एडजस्टमेंट  बिजली कंपनी 17 पैसे प्रति यूनिट  घटाने जा रही है | जिसका सीधा लाभ बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा |  मधुप्रदेश में बिजली कम्पनी तिमाही में तय होने वाला फ्यूल कास्ट एडजस्टमेंट  घटाने जा रही है  | घरेलू उपभोक्ता से अभी 30 पैसे प्रति यूनिट एफसीए वसूला जाता है, जो कंपनी अब 13 पैसे प्रति यूनिट करना चाह रही है  |  यानी 17 पैसे प्रति यूनिट की बचत होगी  |  ज्यादा खपत करने वाले उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलेगी  | मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी   की ओर से दिसंबर में एफसीए को लेकर प्रस्ताव बनाया गया है  |  थर्मल पावर प्लांट में बिजली बनाने के लिए कोयला और तेल पर होने वाले खर्च के आधार पर तीन माह का एफसीए तय होता है  | कभी ये बढ़ता है तो कभी कम हो जाता है | अभी तक 30 पैसे प्रति यूनिट ये वसूला जा रहा था |  इस बार कंपनी के आंकलन में 13 पैसे प्रति यूनिट एफसीए तय हुआ है  | जनवरी के बिल में नया एफसीए लागू होगा |  अभी पावर मैनेजमेंट कंपनी के प्रस्ताव पर मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग की मंजूरी मिलनी बाकी है  |  अयोग की सहमति के बाद ही नई दरें प्रभावी होंगी |   अभी 300 यूनिट बिजली की खपत वाले उपभोक्ताओं को  करीब 90 रुपए एफसीए पर खर्च करना होता था  |  ये 30 पैसे प्रति यूनिट के दर से वसूला गया |  अब यदि 13 पैसे प्रति यूनिट एफसीए लागू हुआ तो 300 यूनिट खपत पर 39 रुपए ही देय होगा  और उपभोक्ता को  करीब 51 रुपए की बचत होगी |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

  Christmas

गिरिजा घरों में हुई विशेष प्रार्थना कहा मेरी क्रिसमस बांटे उपहार सजा क्रिसमस ट्री  कटा केक   क्रिसमस के त्योहार का जश्न पूरी दुनिया के कई देशों में मनाया जा रहा हैं  | क्रिसमस की तैयारियां हफ्ते भर पहले से शुरू हुई थीं और अब इसका जश्न मनाया जा रहा है |  25 दिसंबर के दिन लोग प्रभु यीशु के जन्म दिवस को मनाते हैं  | इस मौके पर देश और दुनियाभर में लोग क्रिसमस ट्री सजाकर अपने दोस्तों को उपहार बांटते हैं  |  खासकर संता के रूप में लोग एक दूसरे को गिफ्ट देकर मेरी क्रिसमस बोलते हैं  | भोपाल में प्रभु यीशु के  जन्म दिवस पर विभिन्न चर्चों में विशेष प्रार्थना की गयी  |  25 दिसंबर के दिन लोग प्रभु यीशु के जन्म दिवस को मनाते हैं  | बाजारों में रौनक होती है और ईसाई समाज के लोग खूब शॉपिंग करते हैं  | क्रिसमस के साथ ही कई अन्य त्योहार और नए साल के जश्न की वजह से लोगों में खुशी और उत्साह चरम पर होता है |  भोपाल के सेंट जोसफ चर्च में विशप ने विशेष प्रार्थना की जिसमे ईसाई समाज के लोग शामिल हुए  |  रोशनी से नहाए शहरभर के गिरजाघरों में मंगलवार रात को सैकड़ों की संख्या में ईसाई समाज के लोग मौजूद थे  |  साइलेंट होली नाइट और चरनी में चमका सितारा, पैदा हुआ यीशु हमारा जैसे कैरोल गाए जा रहे थे |  सर्द रात में क्रिसमस का उल्लास नजर आ रहा था  |  कोई बाइबिल का पाठ कर रहा था तो कोई यीशु के जन्म की झांकी को निहार रहा था | इस मौके पर जैसे ही रात 12 बजे प्रभु यीशु के जन्म की घोषणा की गई   | लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर मेरी क्रिसमस कहा और उपहार बांटे  | प्रभु यीशु के  जन्म दिवस पर केक भी कटे गए  | और सभी ने एक दूसरे का मुँह मीठा कराया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 MCU VIVAD

एचओडी गुप्ता पर  अभद्रता और प्रताड़ना का आरोप प्रताड़ना से तंग आ कर रात में धरने पर बैठीं दो छात्राएं   माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में  कॉन्टेक्ट  प्रोफेसर्स के जातिकांड का विवाद थमा ही नहीं था कि  का एक और विवाद  सामने आया  है | जनसंचार  विभाग के एचओडी संजीव गुप्ता पर एक छात्रा ने अभद्रता और प्रताड़ना का आरोप लगाया है | MCU के गेट पर बैठी छात्राएं बोलीं- एचओडी हमसे बॉयफ्रेंड का नाम पूछते हैं |  रोज के इन विवादों से MCU की छवि धूमिल हो रही है |  माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय  के मुख्य द्वार पर दो छात्राओं ने मंगलवार रात पहुंचकर  धरना दिया |  पहले तो छात्रों ने  पत्रकारिता विश्वविद्यालय प्रबंधन को जमकर कोसा फिर वे सड़क पर ही धरने पर बैठ गईं  | छात्राओं से मिलने पहुंचे रैक्टर श्रीकांत सिंह से छात्राओं ने कहा कि उनके जनसंचार विभाग के एचओडी संजीव गुप्ता उनसे बॉयफ्रेंड का नाम पूछते हैं  | साथ ही उनकी कक्षाओं में उपस्थिति कम बताते हुए परीक्षा में बैठाने से भी इनकार कर दिया है |  छात्राओं ने बताया कि वे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में मॉस कम्युनिकेशन में सेकंड इयर की छात्र हैं  | वे तबीयत खराब होने की वजह से कक्षाओं में शामिल नहीं हो सकीं थी  | उनकी शनिवार से परीक्षाएं शुरू हुई हैं |  परीक्षा के पहले उन्होंने पिता के साथ कुलपति  से मुलाकात कर सारी स्थिति से अवगत कराया था |  इसके बावजूद उन्हें परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जा रहा है |  छात्राओं ने रैक्टर के सामने आरोप लगाया कि कुछ छात्र-छात्राओं की उपस्थिति उनसे भी कम है |  इसके बावजूद उन्हें परीक्षा में शामिल कर लिया गया है  छात्राओं ने बताया कि पहले तो सभी कम उपस्थिति वाले छात्र-छात्राओं को निष्कासित कर दिया था  | बाद में नोटिस जारी किया कि पांच सौ रुपए जमा कर वे परीक्षा में शामिल हो सकते हैं |  इस नोटिस के आधार पर जब हमने एचओडी से मुलाकात की तो उन्होंने कहा कि एक छात्रा परीक्षा में शामिल हो सकती है लेकिन दूसरी को चरित्रहीन और शैतान बताकर परीक्षा दिलवाने से इनकार कर दिया | छात्राएं रात में एमपी नगर थाने भी  पहुंचीं  | वहां पहुंचकर इन्होंने अपने ही डिपार्टमेंट के एचओडी संजीव गुप्ता के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने को लेकर शिकायत कर दी | इसके बाद वे वापस आकर धरने पर बैठ गईं  | वे देर रात तक धरने पर बैठी रहीं  | तमाम समय से विवादों का केंद्र बने MCU के रैक्टर श्रीकांत सिंह ने कहा कि छात्राओं को उपस्थिति कम होने के कारण परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी गई है  |  ऐसे धरने प्रदर्शन के कारण किसी को नियमों से बाहर जाकर परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जा सकती 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 LOKAYUKTA CHAPA

अचल संपत्ति के साथ मिले सोने चांदी के आभूषण   लोकायुक्त पुलिस ने इंदौर नगर निगम के बर्खास्त बेलदार रियाजुल हक अंसारी के घर छापामार कर बेहिसाब संपत्ति का खुलासा किया है | इसके पास आय से कहीं ज्यादा सम्पति और सोने चांदी के जेवरात मिले हैं |  लोकायुक्त पुलिस इंदौर की टीम ने मंगलवार सुबह इंदौर नगर निगम के बर्खास्त बेलदार रियाजुल हक अंसारी के घर देव छाया अपार्टमेंट स्नेह लता गंज में कार्रवाई की |  यहां जांच के दौरान रियाजुल और उसके परिजनों के नाम से भवन, भूखंड और दुकान होने की जानकारी मिली, जिनकी कीमत करीब एक करोड़ से अधिक आंकी गई है  | देव छाया अपार्टमेंट में फ्लैट नंबर 303, 404 एवं पेंटहाउस मिला |  पाकिजा लाइफस्टाइल में एक प्लाट ए-22 जिसमें वर्तमान में मकान निर्माणाधीन है |  नाहर शाहवली कंपाउंड, खजराना में बहन के नाम पर मकान  | जेल रोड में एक दुकान जिसे बेच दिया गया है, इनकी जानकारी लगी  | तलाशी के दौरान रियाज अंसारी के घर से इन अचल संपत्ति के साथ सोने, चांदी के गहनों के साथ 50 हजार रुपए नकद भी मिले  | इसके अलावा कुछ बैंकों में खाते होने की जानकारी भी लोकायुक्त पुलिस को  प्राप्त हुई है, जिनकी जांच की जाएगी  | बर्खास्त बेलदार के घर के पास से एक डस्टर कार और दो टू व्हीलर वाहन भी मिले हैं |  रियाजुल हक अंसारी के घर लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद यह जानकारी सामने आई कि इंदौर नगर निगम आयुक्त आशीष सिंह ने 20 दिसंबर को ही बेलदार को बर्खास्त कर दिया था | उसने नगर निगम की छवि धूमिल करने के साथ अफसरों के खिलाफ बयानबाजी भी की थी |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 JAWAN HAMLA

पुलिस का लापरवाह रवैया  जवान पर ही  केस दर्ज   सीएम से न्याय की गुहार दी आत्मदाह की चेतावनी     रीवा में पिता का इलाज करा रहे और  बीमार माँ का हालचाल लेने पहुंचे सेना के  एक जवान के साथ मार पीट का मामला सामने आया है |  बदमाशों ने जवान से ना सिर्फ मार पीट की बल्कि उनकी गाड़ी भी तोड़ दी |  इन सब में पुलिस का लापरवाह रवैया सामने आया है |  पुलिस ने  मदद मांगने गए जवान के ऊपर ही केस दर्ज कर लिया  | जवान ने न्याय के लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ से गुहार लगाई है | और  दोषियों पर कार्यवाही नहीं होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी  |    प्रदेश में गुंडाराज के चलते  देश की सरहद पर रक्षा करने वाले सेना के जवान ही सुरक्षित नहीं है  |  रीवा में  त्योंथर के सोहागी थाना क्षेत्र में गाँव के  गुंडों  द्वारा सेना के जवान अरूण कुमार गौतम के साथ मारपीट की गई | पीड़ित जवान  ने पुलिस पर लापरवाही और असंवेदनशीलता का गंभीर आरोप लगाया है  अरूण कुमार गौतम  थल सेना के एनओसी पद पर फिरोजपुर पंजाब पर सेवारत हैं| अरूण कुमार गौतम  ने  बताया की गुढ़ हादसे में  उनके पिता राधेश्याम गौतम घायल हो गये थे |  जिनका इलाज प्रयागराज में  करवाया जा रहा है  | माँ की तबियत ठीक नहीं होने के कारण वो छुट्टी लेकर माँ क देखने आये थे  | तभी गाँव के  बदमाशों  ने उनसे मार पीट , अभद्रता  की और उनकी  गाड़ी  तोड़   दी | जब वे शिकायत लेकर   थाने पहुँचे  पर पुलिस ने  उल्टा उन्हें एवं उनके सहयोगी लालजी केशरवानी को पुराने  मामले में गिरफ्तार कर लिया  | और  रात्रि करीब 2 बजे छोड़ा  | वहीं सेना के जवान द्वारा सोहागी पुलिस द्वारा पूर्व के मामले में गिरफ्तार एवं कार्यवाही करने को गलत ठहराते हुए कहा की पूर्व के मामले पर उन्हें कोई जानकारी नही थी |  अरूण गौतम ने  बताया की  गांव के लोगो ने आम रास्ते पर अतिक्रमण कर रखा था  |  जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा था  |   जिस पर प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण हटावा दिया गया |  जिसपर एसडीओपी द्वारा  बीस हजार रूपये की मांग की जा रही थी  |  जिसे ना देने पर मुकदमे की धमकी  दी गई थी |  वहीं न्याय के लिए जवान द्वारा धरना प्रदर्शन कर  अत्मदाह की  चेतावनी  दी गई है | शिकायत पत्र के माध्यम से जवान ने मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री, गृहमंत्री सहित रीवा पुलिस महानिरीक्षक को सौंपा हैं तथा जाँच कराकर दोषियों के विरूध्द कड़ी कार्यवाहीं की मांग  की है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Cleaning workers honored

सफाई कर्मी  जनता और अधिकारीयों को दिया श्रेय   नगर निगम ने नगर पालिक निगम सिंगरौली  को स्वच्छता रैंकिंग  मे   21 वी  रैंक लाने पर सफाई कर्मियो को सम्मानित किया  | इन लोगों को सम्मान स्वरुप  शॉल  और प्रमाण पत्र दिया  गया  |  इस मौके पर महापौर ने  नगर निगम कमिश्नर  और स्वच्छता कर्मियों को  इसके लिए बधाई दी  | और स्वच्छता बनाये रखने के लिए जनता की सराहना की  |  स्वच्छता सर्वेक्षण  रैंकिंग में  सिंगरौली नगर पालिक निगम  को  देश में  21 वी  रैंक लाने पर |  नगर निगम द्वारा सफाई कर्मियों को  शॉल  और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया  |  महापौर  प्रेमवती खैरवार ने  नगर निगम कमिश्नर शिवेंद्र  सिंह और सफाई कर्मियों को इसके लिए बधाई दी | महापौर ने कहा की  नगर निगम कमिश्नर जब से यहां पदस्थ हुए हैं नगर निगम का  कायाकल्प हो गया है | पहले ऑफिस में  पब्लिक अपने कार्य के लिए आती थी तो कहती थी  कार्यालय ठीक ढंग से नहीं बना है  | अब पब्लिक का अनुभव अलग ही है |  पब्लिक कहती है कि जबसे कमिश्नर आए हैं कार्यालय का लुक ही चेंज हो गया है  | नगर पालिका  कारपोरेट जैसे लगने लगी है |  महापौर ने  स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित करते हुए कहा कि देश में जो भी नाम सिंगरौली का हो  रहा है   | उसका श्रेय  स्वच्छता कर्मियों और यहां की जनता को जाता है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

  ENCROACHMENT ACTION

इमरान सटोरिये  का मकान तोड़ा गया   भोपाल जिला प्रशासन ने भूमाफिया एवं अपराधी प्रवृति के लोगों के अवैध कब्जे हटाने की मुहिम शुरू कर दी है |  इस अभियान के तहत   बैरागढ़ में इमरान  सटोरिये  के मकान को तोड़ दिया गया  | ग्राम बेहटा के पास ऐतिहासिक टेकरी के पीछे सरकारी जमीन पर बनी डेयरी को भी जेसीबी मशीन से ध्वस्त किया गया  | इमरान सटोरिये का मकान तोड़े जाने से लोग खुश नजर आए  |  बैरागढ़ में एसडीएम मनोज उपाध्याय एवं एसडीओपी दीपक नायक की अगुवाई में पुलिस प्रशासन का दल  ग्राम बेहटा पहुंचा |  यहां राजेंद्र मेवाड़ा की डेयरी को हटाया गया | अमला पहुंचते ही इलाके में हड़कंप मच गया | नगर निगम की जेसीबी से एक घंटे में ही जेसीबी से डेयरी को जमीदोंज कर दिया |  हालांकि पास में सरकारी जमीन पर बनी झुग्गियों एवं पक्के मकानों को छोड़ दिया गया |  एसडीएम   उपाध्याय ने बताया कि फिलहाल माफिया एवं अपराधियों की ओर से किए कब्जे हटाए जा रहे हैं  | दूसरे चरण में टेकरी को भी अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा |  पुलिस की मौजूदगी में साधु वासवानी कालेज रोड पर इमरान सटोरिये के मकान का ब़ड़ा हिस्सा घन एवं हथौड़ों की मदद से तोड़ दिया गया |  थाना प्रभारी शिवपालसिंह कुशवाह के अनुसार इमरान इसी मकान से सट्टे की पर्चियां लिखता था |  इसका  पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ था   इसमें खुलेआम सट्टे की पर्चियां लिखी जा रही थीं  | तोड़फोड़ के दौरान इमरान के रिश्तेदार विरोध करने पहुंच गए लेकिन प्रशासन ने ताला तोड़ने के बाद मकान ध्वस्त कर दिया |  बैरागढ़ एवं खजूरी थाना पुलिस ने कुछ अन्य माफिया एवं अपराधियों को  चिन्हित  किया है |  जल्द ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

  ENCROACHMENT ACTION

इमरान सटोरिये  का मकान तोड़ा गया   भोपाल जिला प्रशासन ने भूमाफिया एवं अपराधी प्रवृति के लोगों के अवैध कब्जे हटाने की मुहिम शुरू कर दी है |  इस अभियान के तहत   बैरागढ़ में इमरान  सटोरिये  के मकान को तोड़ दिया गया  | ग्राम बेहटा के पास ऐतिहासिक टेकरी के पीछे सरकारी जमीन पर बनी डेयरी को भी जेसीबी मशीन से ध्वस्त किया गया  | इमरान सटोरिये का मकान तोड़े जाने से लोग खुश नजर आए  |  बैरागढ़ में एसडीएम मनोज उपाध्याय एवं एसडीओपी दीपक नायक की अगुवाई में पुलिस प्रशासन का दल  ग्राम बेहटा पहुंचा |  यहां राजेंद्र मेवाड़ा की डेयरी को हटाया गया | अमला पहुंचते ही इलाके में हड़कंप मच गया | नगर निगम की जेसीबी से एक घंटे में ही जेसीबी से डेयरी को जमीदोंज कर दिया |  हालांकि पास में सरकारी जमीन पर बनी झुग्गियों एवं पक्के मकानों को छोड़ दिया गया |  एसडीएम   उपाध्याय ने बताया कि फिलहाल माफिया एवं अपराधियों की ओर से किए कब्जे हटाए जा रहे हैं  | दूसरे चरण में टेकरी को भी अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा |  पुलिस की मौजूदगी में साधु वासवानी कालेज रोड पर इमरान सटोरिये के मकान का ब़ड़ा हिस्सा घन एवं हथौड़ों की मदद से तोड़ दिया गया |  थाना प्रभारी शिवपालसिंह कुशवाह के अनुसार इमरान इसी मकान से सट्टे की पर्चियां लिखता था |  इसका  पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ था   इसमें खुलेआम सट्टे की पर्चियां लिखी जा रही थीं  | तोड़फोड़ के दौरान इमरान के रिश्तेदार विरोध करने पहुंच गए लेकिन प्रशासन ने ताला तोड़ने के बाद मकान ध्वस्त कर दिया |  बैरागढ़ एवं खजूरी थाना पुलिस ने कुछ अन्य माफिया एवं अपराधियों को  चिन्हित  किया है |  जल्द ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

CRICKET TOURNAMENT

बड़ी संख्या में  खिलाड़ी और क्रिकेट प्रेमी रहे मौजूद   युवा एकता परिषद के संस्थापक और  समाजसेवी स्वर्गीय सचिन द्विवेदी  की याद में आयोजित  'बेउहर भैया स्मृति  क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन किया गया  | इस दौरान बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे  |  रीवा जिले के  पुरौना ग्राम पंचायत में युवा एकता परिषद के सौजन्य से चल रहे 'बेउहर भैया स्मृति तरहार क्रिकेट टूर्नामेंट' का समापन हुआ |  समापन समारोह में सर्वप्रथम समाज सेवी स्वर्गीय  सचिन द्विवेदी की प्रतिमा पर अतिथियों,खिलाड़ियों व ग्रामीणों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया | कार्यक्रम में  युवा एकता परिषद के संरक्षक सचिन शर्मा  ने अतिथियों का स्वागत किया | टूर्नामेंट का समापन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और  राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल के द्वारा किया गया  | उन्होंने कहा  सचिन द्विवेदी उच्च व्यक्तित्व के धनी और इमानदार  युवा समाजसेवी थे  | आज भी हम ग्रामवासी उन्हें अपने दिलों में जिंदा रखते हैं | और उन्हें सदैव याद करने के लिए ग्राम स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन को माध्यम बनाया है  |  टूर्नामेंट में खिलाडियों को राशि देकर पुरस्कृत भी किया गया  | इस दौरान बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी  मौजूद रहे  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 ABVP RALLY

पुलिस ने धारा 144 के उल्लंघन में भेजा जेल   छतरपुर में धारा 144 लागू होने  के बावजूद नागरिक संशोधन कानून के समर्थन मे रैली निकालने के आरोप मे |  अखिल भारतीय विधाथीँ परिषद के 2 छात्राओ सहित 13 छात्रों  को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया  | छात्र नागरिक संशोधन कानून के समर्थन मे रैली निकालकर ज्ञापन देने जा रहे थे |  जबकि भोपाल में इसके विरोध में हुए प्रदर्शन में प्रशासन ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया  था |  छतरपुर के सिविल लाईन थाना क्षेत्र के डेरा पहाडी इलाके  मे अखिल भारतीय  विद्यार्थी  परिषद ने  नागरिक संशोधन कानून के समर्थन मे  रैली निकली  | जिसके बाद पुलिस ने धारा 144 के उललंघन  के आरोप में  2 छात्राओ सहित 13 छात्रों  को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया |  बताया जा रहा है की एबीवीपी की छात्र इकाई के युवा  |  अपने संगठन मंत्री के साथ हाथो मे तख्तियां लेकर नागरिक संशोधन कानून के समर्थन मे रैली निकालकर ज्ञापन देने जा रहे थे | तभी पुलिस और एस डी एम को जानकारी लगी ,तो पहले उन्हे प्रशासन ने बिना अनुमति रैली निकालने से मना किया  |  लेकिन वह नही माने तो पुलिस ने उन्हे गिरफ्तार किया  |  और एडीएम कोर्ट मे पेश किया  | जहां से  सभी को जेल भेज दिया गया |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 SHARAB MAFIYA

11लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला   होशंगाबाद में शराब माफियाओं के खिलाफ पुलिस, आबकारी और राजस्व की टीम ने संयुक्त कार्यवाही की  | और  अवैध शराब जब्त की  | जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपये बाते जा रही है  |  अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ पुलिस, आबकारी और राजस्व की टीम ने  संयुक्त कार्यवाही करते हुए अवैध शराब जब्त की  |  विभाग के लगभग  70 अधिकारी, कर्मचारियों ने  मोहल्ला बालागंज में  दबिश दी  | और 2300 किलो महुआ ,80 लीटर कच्ची देसी विदेशी शराब सहित सौ से ज्यादा  क्वाटर जब्त किए  |  जप्त महुआ और शराब  की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख रुपए बताई जा रही है  |  11 लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है  | यह कार्यवाई  एसपी एमएल छारी, कलेक्टर धनंजय सिंह के निर्देश पर की गई  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

KHULASA

सोशल मीडिया में मरने की आई थीं ख़बरें     सिंगरौली  पुलिस ने दो माह पूर्व  गायब हुई एक महिला और बच्ची  की गुत्थी सुलझा दी है | . पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया की जिस युवती  को गायब कर मार दिए जाने की चर्चा थी |   वह युवती अपने  प्रेमी के साथ किराये के मकान में  रह रही थी |  सिंगरौली के माडा थाना अंतर्गत करामी क्षेत्र के जनकलाल जायसवाल ने  थाने  में सूचना दी थी की |  ढाई माह पूर्व उसकी बेटी , 5 वर्ष की  पोती के साथ घर से गायब हो गई है |  सोशल मीडिया के माध्यम से जनक लाल  को मालूम पता चला की  उनकी  पुत्री और  पोती की हत्या हो चुकी है  |   जनक लाल जयसवाल  को  अंदेशा था कि  उनके दामाद संतोष जायसवाल ने  आपसी सम्बन्ध खराब होने के कारण  उनकी बेटी व  नाबालिग पोती की  हत्या कर दी है  जब की सोशल मीडिया  से बढ़ रही खबर गलत निकली | जिसके बाद  पिता ने इस खबर को फैलाने वालों  पर कार्यवाई की बात कही  |    सोशल मीडिया में खबर आने के बाद  पुलिस ने  तत्परता दिखाते हुए मामले को हल कर दिया  |  पुलिस ने बताया की गायब युवती  प्रेमी रामप्रकाश साकेत  के साथ गहिल गढ़ विंध्यनगर में रह रही थी  | रामप्रकाश साकेत की शादी पहले से हो गई थी  |  जिसे छुपाने के लिए रामप्रकाश ने  कमरा किराये से  लेकर रखा था |  पुलिस ने बताया की युवती के साथ कोई  गलत घटना नहीं हुई है  |                                       

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 WEATHER

मध्य भारत के कई शहरों में होगी तेज बारिश     एक तरफ सर्दी का कंपकंपा देने वाला अंदाज सामने है  |  ऐसे में मौसम विभाग ने  उत्तर भारत और मध्य भारत के कई शहरों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना व्यक्त की है  | यह बेमौसम बारिश लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन सकती है  | हालांकि कुछ फसलों के लिए यह लाभकारी है  |  मौसम विभाग का मानना है  |   23 और 24 दिसंबर को राजस्थान में जोरदार बारिश होगी  और पूरे पूर्वी राजस्थान को कवर करेगी  |  इस दौरान मध्यप्रदेश के  भोपाल सहित गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, भिंड, ग्वालियर, मुरैना, सतना, दमोह, उज्जैन, पन्ना, रीवा, सीधी, होशंगाबाद, जबलपुर आदि स्थानों पर बारिश होने की संभावना है  | यह सिलसिला 26 दिसंबर तक चलने का अनुमान है  |  मध्यप्रदेश से लगे  उत्तर प्रदेश  में भी इस दौरान बारिश के साथ ओला वृष्टि हो सकती है  | मध्यप्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है |  उत्तर भारत में पिछले दिनों हुई बर्फबारी के बाद अब ठंड भी तेजी के साथ बढ़ सकती है  | ऐसे में  बारिश की वजह से भी सर्दी का अनुभव बढ़ेगा |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Pragya Singh Thakur

जहाज में प्रज्ञा की बहसबाजी  का वीडियो वायरल यात्री ने कहा आप कैसी जनसेवक है,शर्म नहीं आपको     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी यह खबर आप तक पहुँचाना जरुरी है  |  आप  जहाँ vip कल्चर ख़त्म करने की बात करते हैं वहीँ  आपकी  पार्टी की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ऐसा कुछ कर जाती हैं जो  आप की भावनाओं के विपरीत होता है |  ताजा मामले में  सांसद प्रज्ञा फ्लाइट में सीट के लिए लड़ लीं  |  जिस पर उन्हें अन्य यात्रियों से खरी खरी सुनना पड़ी  |  यात्रियों ने उन्हें बेशर्म तक कहा  |  मोदी जी यह कोई आम व्यक्ति नहीं हैं  |  ये हैं भोपाल से आपकी पार्टी की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर|  दिल्ली से भोपाल आते वक्त जहाज को साध्वी ने कोप भवन बना लिया  |  जहाज में कुर्सी को लेकर साध्वी का पारा चढ़ गया  | ज़रा सी देर की यात्रा के लिए सांसद प्रज्ञा ने  मिशन मोदी  की हवा निकाल दी  | साध्वी को जहाज में बैठने के लिए मनमाफिक कुर्सी नहीं मिली यही विवाद का कारण बना  | मोदी जी आप खुद को प्रधान सेवक कहते हैं लेकिन आपके लोग आपकी भावना का मजाक उड़ाते हुए उसे तार तार करते नजर आ रहे हैं  |  विमान में सीट को लेकर भिड़ीं साध्वी प्रज्ञा यात्री का यात्रियों के साथ बहस का वीडियो सामने आया है जी सांसद साध्वी प्रज्ञा के अहंकार को दर्शाने के लिए पर्याप्त है  | सोशल मीडिया पर इस बहस का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें एक महिला कह रही हैं,| आप फैसला लीजिए | आपका मैनेजमेंट कौन है? यहां की प्रोफेशनलिज्म नहीं है| ’’इसपर साध्वी प्रज्ञा जवाब देती हैं, ‘मैंने  पहले  ही बोल दिया मुझे अपनी रूल बुक दिखा दो, मुझे बनेगा बैठते तो बैठूंगी | नहीं बनेगा तो मैं चली जाऊंगी. |  ’’यात्रियों ने भी बीजेपी सांसद प्रज्ञा से कहा आप कैसी जनसेवक हैं   | बात बढ़ी तो यात्रियों ने सांसद प्रज्ञा को बेशर्म तक कहा  | पहले देख लीजिये इस वीडियो को जिसमे सांसद साध्वी प्रज्ञा |  मोदी और बीजेपी की भावनाओं के विपरीत कुर्सी के लिए  बहस कर रही हैं  |  अपने बयानों के कारण कई बार  बीजेपी की करकिरी करवा  चुकी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को इस  बार जनता के गुस्से का सामना करना पड़ा है | एक यात्री ने तो बीजेपी सांसद से कह रहा है कि आपको शर्म नहीं है कि आप इस तरह का बर्ताव कर रही हैं.|  इससे पहले  स्पाइ जेट की फ्लाइट में सीट को लेकर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की क्रू मेंबर से बहस हुई  |  सीट की मांग को लेकर वह विमान में ही धरने पर बैठ गईं |  इस बीच यात्रियों ने विमान में साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और उनके व्यवहार की निंदा की. | साध्वी प्रज्ञा शनिवार शाम को दिल्ली से स्पाइस जेट की उड़ान संख्या एसजी 2489 से भोपाल आ रही थीं |  विमान के अंदर उन्हें सीट नंबर 2-ए दी गई |  सांसद चाहती थीं कि प्रोटोकाल के लिहाज से उन्हें सीट नंबर ए-1 दी जाए, लेकिन यह सीट पहले ही दूसरे यात्री को दी जा चुकी थी  |  शाम 7 बजे विमान राजाभोज एयरपोर्ट पर लैंड हुआ |  भोपाल के सभी यात्री उतर गए, लेकिन साध्वी नहीं उतरीं  | वे विमान के अंदर ही धरने पर बैठ गईं  |  स्पाइस जेट के स्टाफ ने भी उनसे नीचे आने का अनुरोध किया,लेकिन वे नहीं मानीं  |  बाद में एयरपोर्ट डायरेक्टर अनिल विक्रम विमान के अंदर पहुंचे और सांसद से धरना समाप्त करने का अनुरोध किया  | इस वीडियो के सामने आने के बाद संभव है एक बार फिर सांसद प्रज्ञा की मुसीबतें बढ़ जाएँ  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 MAFIYA

नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह ने कहा एक साल में मिलावटखोरों और माफियाओं के खिलाफ सरकार ने अभियान शुरू किया है | इससे समाज में अच्छा सन्देश गया है  | अभी तो चार साल और काम करना है |  कमलनाथ सरकार के मंत्री जयवर्धन सिंह ने कहा सरकार को एक साल हुआ है और इसमें बड़े अभियान शुरू किये गए हैं  | माफियाओं और मिलाटखोरों के  खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी  |  शुद्ध के लिए युद्ध से समाज में अच्छा सन्देश गया है |  उन्होंने कहा मुख्यमंत्री कमलनाथ जी का विजन है जिस कारण प्रदेश की बेहतरी के लिए कई प्रयास किये जा रहे हैं  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 ACCIDENT

बस ट्रक की तक्कर में हुई  4 लोगों  की मौत   जबलपुर के बरगी बायपास पर बीती रात बस -ट्रक की सीधी भिंड़त हो गई  | इस भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई  और 35 से ज्यादा लोग घायल हो गए   बरगी बायपास पर  ट्रक और यात्रियों से भरी बस में भीषण भिड़ंत हो गई  |  हादसे में 4 यात्रियों की मौत हो गई और 35 से अधिक लोग घायल हो गए  | घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों से मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है  | बरगी सीएसपी रवि चौहान ने बताया कि बस जबलपुर से बालाघाट जा रही थी  |  ट्रक और बस की आमने-सामने से भिड़ंत हुई   इस बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे |  हादसे में मारे जाने वालों में दो पुरुष, एक महिला और एक बच्ची शामिल हैं  | बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर की तेज आवाज सुनकर ग्रामीण वहां पहुंच गए थे, इसके साथ ही रास्ते गुजर रहे अन्य वाहन चालक भी रुक गए और घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी  |  उन्होंने घायलों को बाहर निकाला और उसने पूछा कि कहीं गंभीर चोट तो नहीं लगी है  | घटना में एक बच्ची बस में बुरी तरह से फंस गई थी  |   जिसे निकलने में पुलिस और ग्रामीणों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी  |  किसी तरह बच्ची को निकाला गया, लेकिन उसने बस से बाहर आते ही दम तोड़ दिया  |             

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 SWAMI HIRDARAM SAHIB

बड़ी संख्या में श्रद्धालु संतजी की  समाधी स्थल पहुंचे   संत हिरदाराम  की 13वी पुण्यतिथि के अवसर पर संत हिरदाराम नगर में बड़ी संख्या में  श्रद्धालु  संत जी की समाधि स्थल पर पहुंचे  |  इस दौरान श्रद्धालुओं ने संत हिरदाराम जी  को याद किया  |  और उनके पद चिन्हों में चलने  का संकल्प लिया  |  अपना सम्पूर्ण जीवन मानव सेवा को समर्पित कर देने वाले  |  स्वामी हिरदाराम साहिब की  पुण्यतिथि के अवसर पर संत जी की कुटिया स्थित समाधि पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा  | कुटिया में  सुबह हवन पाठ  कर  प्रसाद वितरण किया गया  |  उसके बाद उनके समाधि स्थल को श्रद्धालुओं  के दर्शन हेतु खोला गया  |  देश-विदेश से संत जी के अनुयाई एवं आसपास के शहरों से श्रद्धालु दर्शन करने   समाधि स्थल पहुंचे  |  भोपाल महापौर आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा ,कांग्रेस जिला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा  सहित कई नेता और अधिकारी संत जी की समाधी स्थल पहुंचे और |  हिरदाराम साहेब को याद किया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

  Police inspection

अफवाहों पर ना दे ध्यान पुलिस को सूचित करें     नागरिकता संशोधन विधेयक  को लेकर देशभर में जारी प्रतिक्रिया के बीच सिंगरौली में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा  दी गई है  | पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारी ने बम डिस्पोजल स्क्वाड के साथ शहर के  संवेदनशील इलाकों में   एतिहातन कार्यवाई की   |  नागरिकता संशोधन विधेयक बिल को लेकर देशभर में जारी प्रतिक्रिया और अलर्ट के बीच |  सिंगरौली में कोतवाली  पुलिस ने  बम डिस्पोजल दस्ता के साथ सार्वजनिक संवेदनशील स्थानों का  निरीक्षण किया |  गौरतलब है की  कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्राजीय  क्षेत्र से घिरा गिरा हुआ है  | जिसके चलते यहाँ सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए है | रीवा से आये बम डिस्पोजल स्क्वाड के साथ शहर कोतवाल अरुण पांडेय ने  शहर के सार्वजनिक एवं संवेदनशील स्थलों का जायजा लिया  | और एहतियातन कार्यवाही की  | पुलिस अधीक्षक  अभिजीत रंजन के निर्देश पर टीआई अरूण पांडेय के नेतृत्व में वैढन बस स्टैंड ,न्यायालय, मस्जिद के आसपास व गनियारी बिजनेश प्लाजा सहित |  शहर के संवेदनशील एवं सार्वजनिक स्थानों पर डाग स्क्वाड व बीडीएस टीम के साथ निरीक्षण किया  | थाना  प्रभारी ने लोगों को समझाइश दी कि किसी तरह संदिग्ध चीज दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें  | हर समय  कोतवाली  पुलिस आपके साथ है   |   क्षेत्र के लोग  अफवाह  पर ध्यान नहीं दे |  किसी तरह  की अफवाह फैलती है तो तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचित करें  |           

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

Pragya Singh Thakur

पसंद की सीट नहीं मिलने पर विमान में  दिया धरना   स्पाइस जेट की दिल्ली उड़ान से भोपाल आ रहीं सांसद साध्वी प्रज्ञासिंह ठाकुर को पसंद की सीट नहीं मिली तो वे विमान के अंदर ही धरने पर बैठ गईं |   एयरपोर्ट डायेरक्टर के अनुरोध पर वे विमान से उतरीं |   बाद में उन्होंने स्पाइस जेट प्रबंधन के खिलाफ सेवाओं में कमी की शिकायत दर्ज कराई  | साध्वी प्रज्ञा ने विमान में धरना दिए जाने से इंकार किय है |  साध्वी प्रज्ञा शनिवार शाम को दिल्ली से स्पाइस जेट की उड़ान संख्या एसजी 2489 से भोपाल आ रही थीं |  विमान के अंदर उन्हें सीट नंबर 2-ए दी गई |   सांसद चाहती थीं कि प्रोटोकाल के लिहाज से उन्हें सीट नंबर ए-1 दी जाए, लेकिन यह सीट पहले ही दूसरे यात्री को दी जा चुकी थी |   शाम 7 बजे विमान राजाभोज एयरपोर्ट पर लैंड हुआ  | भोपाल के सभी यात्री उतर गए, लेकिन साध्वी नहीं उतरीं |  वे विमान के अंदर ही धरने पर बैठ गईं  | स्पाइस जेट के स्टाफ ने भी उनसे नीचे आने का अनुरोध किया,लेकिन वे नहीं मानीं | बाद में एयरपोर्ट डायरेक्टर अनिल विक्रम विमान के अंदर पहुंचे और सांसद से धरना समाप्त करने का अनुरोध किया  | एपीडी के अनुरोध पर वे 20 मिनट बाद नीचे उतरीं |  एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंज पहुंचकर उन्होंने स्पाइस जेट की सेवाओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई  | उनके विमान से समय पर नहीं उतरने के कारण यह विमान भोपाल से 20 मिनट की देरी से वापस दिल्ली रवाना हुआ | हांलांकि प्रज्ञा ने विमान में धरना देने को गलत बताया है |  साध्वी प्रज्ञा एयरपोर्ट से होते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भगवानदास सबनानी के साथ संत हिरदारामजी की कुटिया पर पहुंचीं  | यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि स्पाइस जेट की सेवाएं ठीक नहीं हैं  |   कंपनी अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ रही है  | मैंने जो सीट बुक कराई थी वह नहीं दी गई | मैंने धरना नहीं दिया है, लेकिन सेवाओं में  कमी की शिकायत दर्ज कराई है  | साध्वी ने कहा कि स्पाइस जेट ने इसके पहले भी एक महिला राज्यपाल के आगमन के समय सही सर्विस नहीं दी थी  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 CM KAMALANTH

नहीं पूरे हुए 365 वचन रेत अवैध कारोबार में कांग्रेस     पूर्व मंत्री बीजेपी नेता  ललिता यादव ने कमलनाथ सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की  | मुख्यमंत्री  कमलनाथ ने शिवराज सरकार की सारी हितकारी योजनाएं बंद कर दी है  | और जो कार्य अभी चल रहे है वो शिवराज सरकार के कार्यकाल के ही कार्य चल रहे हैं   | प्रदेश सरकार ने कोई नया कार्य नहीं किया है |  काग्रेंस की कमलनाथ सरकार के एक साल पूरे करने पर  पूर्व  मंत्री ललिता यादव ने आरोप लगाया है ,कि |  काग्रेंस दम भर रही है कि 365 दिन मे उनकी सरकार ने 365 वादे पूरे कर दिये है |  लेकिन सच्चाई यह है कि उनकी सरकार ने शिवराज सरकार की गरीबो के लिये बनाई तमाम योजनायें बंद कर दी है   और जो काम चल रहे है वह शिवराज सिंह चौहान  की सरकार के समय के काम है |  ललिता  यादव ने कहा की  जिले मे रेत उत्खनन मे काग्रेस के सभी विधायक और मंत्री शामिल है  |           

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 BADMASH GIRAFTAR

1बंदूक 2 कट्ठा 7 कारतूस और 11970 रुपये जब्त   रीवा पुलिस ने 11 बदमाशों को डकैती की योजना बनाते गिरफ्तार किया है | बदमाशों के पास से  पिस्टल ,कारतूस  सहित अन्य हथियार बरामद किये गए  | बदमाशों में हत्या में शामिल आरोपी भी हैं  |  आईजी चंचल शेखर और प्रभारी एसपी शिवकुमार वर्मा के निर्देश पर पुलिस ने  शहर के बीचो बीच अब तक की बड़ी कर्यवाई को अंजाम दिया |  देर रात समदड़िया होटल में घेराबन्दी कर 11 बदमाशो को डकैती की योजना बनाते पकडा गया  | बदमाशों के पास से  पिस्टल, कट्टा, रायफल कारतूस  सहित अन्य हथियार बरामद किये गए |  बताया जा रहा है की   बदमाशों में  दोहरे हत्याकांड के आरोपी भी शामिल है | पुलिस ने आरोपियों के पास से हथियार सहित 11970 की रकम भी बरामद की है  | इस धरपकड़  में   समान थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा ओर सिविल लाइन थाना प्रभारी आरके मिश्रा अपने दलबल के साथ मौजूद रहे |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 ONLINE SHOPING CHORI

पुराना कर्मचारी ही करता था चोरी     हरदा पुलिस ने फ्लिपकार्ट की ऑनलाइन शॉपिंग की दुकान में चोरी करने वाले गिरोह का  कर दिया है | पुलिस ने दो मुख्य आरोपी सहित पांच अन्य लोगों को चोरी के मामले में  गिरफ्तार किया है |    हरदा पुलिस ने दो शातिर चोरों को फ्लिपकार्ट की ऑनलाइन शॉपिंग की दुकान में चोरी करने के मामले में गिरफ्तार किया है  | फ्लिपकार्ट की ऑनलाइन शॉपिंग की दुकान से 2 लाख कीमती की  सामग्री चोरी हुई थी |  जिसको लेकर  पुलिस ने 2 मुख्य आरोपियों शुभम और  गोलू ऊईके को गिरफ्तार किया है   इनके साथ साथ  गिरफ्तार किये गए 5 अन्य  सह-आरोपी को भी मोबाइल व अन्य सामग्री के साथ हिरासत में लिया गया है | ASI  मनोज दुबे ने बताया कि कुछ माह पूर्व ऑनलाइन शॉप से  अज्ञात चोरों ने मोबाइल सहित 2 लाख रुपए के  कीमती सामान चुरा लिए थे |  जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज थी |  पुलिस  द्वारा आरोपियों को ट्रेस कर न्यायलय में पेश किया | बताया जा रहा है की आरोपी शुभम  स्वामी उसी ऑनलाइन शॉपिंग की दुकान में  पूर्व में कार्य करता था | बाद में उसे वहां से निकाल दिया गया था |  उसके बाद ही शुभम ने अपने साथी गोलू उइके के साथ चोरी की वारदात को अंजाम दिया |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 BANWARI LAL SHARMA

जौरा विधानसभा सीट से विधायक  थे शर्मा   मुरैना की जौरा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक बनवारी लाल शर्मा  का भोपाल में शनिवार सुबह निधन हो गया |  वे 65 वर्ष के थे और कैंसर से पीड़ित थे |    कांग्रेस विधायक बनवारी लाला शर्मा  | विधानसभा सत्र के चलते भोपाल में ही थे | भोपाल में सुबह उनका अचानक ब्लड प्रेशर कम हुआ, जिसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उनका निधन हो गया  |  इसकी सूचना मिलते ही कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर छा गई है |  बनवारी लाल शर्मा ज्योतिरादित्य सिंधिया के काफी करीबी माने जाते थे  | मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा- जौरा के विधायक, हमारे परिवार के सदस्य बनवारी लाल शर्मा के दुःखद निधन का समाचार मिला  |  वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे, उनका निधन मेरे लिये एक व्यक्तिगत क्षति है   परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं हैं, ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे  |  मध्य प्रदेश के लोक स्वास्थ और परिवार कल्याण मंत्री तुलसी सिलावट ने जौरा विधायक बनबारी लाल शर्मा के निधन को व्यक्तिगत क्षति बताते हुए कहा कि उन्होंने राजनीति में अपने कार्यों से उच्च आदर्श स्थापित किए हैं |   हम सबको उनके द्वारा स्थापित आदर्शों से सदैव मारदर्शन मिलता रहेगा | स्वास्थ मंत्री ने बनबारी लाल शर्मा को श्रदांजलि देते हुए ईश्वर से चरणों मे स्थान देने और उनके परिवार, क्षेत्र की जनता को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है  | पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी शर्मा के निधन पर उन्हें  श्रद्धांजलि दी है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 APTIJANAK POST

एफआईआर दर्ज कराकर कार्यवाही करने की मांग की   सोशल मीडिया में एक अधिवक्ता के  | भारत माता पर आपत्तिजनक पोस्ट और अभद्र भाषा  को लेकर |  बजरंगदल और हिन्दू परिषद् ने थाने पहुंचकर विरोध दर्ज कराया और  कार्यवाई की मांग की  |  कार्यवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई  |  सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालना एक अधिवक्ता को मंहगा पड़ गया |  शिवम वाटिका रहवासी अधिवक्ता शेख मुईन ने फेसबुक  ट्विटर हैंडल पर अभद्र भाषा का जिक्र करते हुए  | भारत माता को कार्टून में रोता हुआ दिखाया है  |  जिससे  लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है |  लोगों का कहना है की यह  भारत माता का अपमान  है | जिसके  बाद राजेश पाराशर के नेतृत्व मे  | सैकडो बजरंग दल एवं हिंदू परिषद के कार्यकर्ता पुलिस स्टेशन पहुंचे   | और एफआईआर दर्ज कराकर कार्यवाही करने की मांग की | कार्यकर्ताओं ने  कार्यवाही नही होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है  |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 SATYNARATAN SATTAN

सरकार का अखबार पर दमन ठीक नहीं   कमलनाथ सरकार ने जीतू सोनी की चारों और से घेराबंदी करके उसे कितना ही बड़ा अपराधी क्यों न बना दिया हो लेकिन लोगों की राय लोकस्वामी अखबार को लेकर खराब नहीं है  | अब पुराने नेता कवि सत्यनारायण सत्तन ने लोकस्वामी अखबार की बेबाकी को बयान किया है  |  इंदौर के जीतू सोनी को बड़ा अपराधी मान भी लिया जाए  | उसके बाद भी एक सवाल यथावत खड़ा है कि सरकार ने उनके अखबार संझा लोकस्वामी को क्यों नेस्तनाबूत किया  | क्या कमलनाथ सरकार को लोकस्वामी में हो रहे हनीट्रैप के खुलासे से कोई खतरा था  |  इस सब का खुलासा देर सबेर हो ही जाएगा  इंदौर के लोगों का लोकस्वामी पसंदीदा अखबार रहा है जो हमेशा काले कारनामे करने वालों का खुलासा करता रहता था  | अब संझा लोकस्वामी मामले पर राष्ट्रीय कवि व भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन का बयान सामने आया है | सत्तन भी लोकस्वामी की पत्रकारिता के प्रशंसक रहे हैं |  इस पूरे प्रकरण में सबसे चौकाने वाली बात यही है कि जीतू सोनी ने जब अपना साम्राज्य खड़ा किया तब इंदौर के सभी अधिकारी क्या सो रहे थे |  इन अधिकारीयों पर कार्यवाही नहीं होने से साफ़ पता चलता है दाल में कुछ काला है  | इससे पहले बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी कमलनाथ सरकार की कार्यवाही को कटघरे में खड़ा कर  चुके हैं |                       

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 JANARDAN MISHRA

रोहिंग्याओं को लात मार कर भगाएंगे   रीवा के सांसद जनार्दन मिश्रा ने अवैध रूप से भारत में रह रहे विदेशी नागरिकों और रोहिंग्याओं को चेतावनी देते हुए कहा है कि हम इनको लात मारकर भगाएंगे  |  मध्यप्रदेश में नागरिकता संसोधन बिल के लागू न होने के चलते रीवा कलेक्ट्रेट  के सामने भाजपा ने  धरना दिया |  भाषण के दौरान सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा की विदेशी नागरिक जो हिंदुस्तान में रह रहे उन्हें हम लात मार कर भगाएगे  |  इसके बाद सांसद जनार्दन मिश्रा थोड़ा सा बहक गए  | उन्होंने कहा कमलनाथ हों  | चाहे पंजाब के मुख्यमंत्री  हों  |  हमे रोक कर  दिखाएं  |  एक्ट बन चुका है राष्ट्रपति के दस्तखत हो चुके हैं  | अब  से तुम बोल देना की हम यहां नागरिकता नही देंगे  |  नागरिकता तुम दोगे  |   तुम्हारी सोनिया गांधी देगी  | तुम्हारे बाप भी देंगे  और तुम्हारे परदादा जवाहर लाल नेहरू को भी देना पड़ेगा |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 NAGRIKTA SANSODHAN

कमलनाथ के खिलाफ वादाखिलाफी का आरोप   छतरपुर में बीजेपी ने कमलनाथ सरकार के खिलाफ हल्ला बोला  |  बीजेपी नेताओं ने कमलनाथ से तत्काल नागरिकता संशोधन कानून को लागू करने की मांग की  |  छतरपुर में  बी जे पी ने कमलनाथ सरकार के एक साल पूरा होने पर प्रदर्शन किया | प्रदर्शन में बीजेपी नेताओं ने मुख्यमंत्री कमलनाथ से मांग कि की वह तत्काल नागरिकता संशोधन कानून को लागू करें  | बी जे पी नेता पूर्व मंत्री ललिता यादव की अगुवाई मे यह प्रदर्शन  | बी जे पी कार्यालय से शुरु हुआ  बीजेपी नेता  कलेक्ट्रेट तक पैदल पहुंचे और  कमलनाथ सरकार को  झूठे वादे करने  वाली सरकार बताया  | कमलनाथ के खिलाफ वादाखिलाफी के आरोप लगाते हुये  एस डी एम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन  सौंपा गया  | कमलनाथ सरकार को नागरिक संहिता कानून को लागू करने का आदेश कमलनाथ सरकार को देने का अनुरोध राज्यपाल से किया गया है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 RAJU KUKREJA

सिटी सेंटर में ला सफायर इमारत को गिराया गया कांग्रेस विधायक मुन्नालाल की सरकार को नसीहत   एंटी माफिया अभियान के तहत ज्वलियार प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए सिटी सेंटर में बनी विशालकाय ला सफायर इमारत को गिरा दिया  |  भाजपा शासनकाल के एक मंत्री के नजदीकी कहे जाने वाले राजकुमार उर्फ़ राजू कुकरेजा की इस इमारत के निर्माण की मंजूरी को ढाई महीने पहले ही नगर निगम ने निरस्त कर दिया था ... ग्वालियर प्रशासन की यह माफिया के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा एक्शन है | राजकुमार  कुकरेजा के साथ ही इस भवन के पार्टनरों में उनकी  पत्नी  सोनिया कुकरेजा सहित कारोबारी ललित नागपाल, वंदना नागपाल और कुशाग्र नागपाल के नाम शामिल है  |  इन दिनों इमारत में फिनिशिंग का काम चल रहा था   | सिटी सेंटर में   672 वर्गमीटर क्षेत्र में बनाई गई इस चार मंजिला इमारत की लागत 5 करोड़ बताई गई है  |  इस नवनिर्मित इमारत को गिराने का काम  । भारी पुलिस बल के साथ शुरू हुआ  | ढाई माह पहले ही नगर निगम ने इस इमारत की निर्माण मंजूरी को निरस्त कर दिया था  |  इसको लेकर निर्माणकर्ता न्यायालय भी गए थे, लेकिन वहां से भी उन्हें राहत नहीं मिल पाई  |  पिछले दिनों भोपाल में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली थी |  इसमें ग्वालियर में भू-माफिया के रूप में राजकुमार कुकरेजा का नाम सामने आया था  | तभी से सबकी निगाहें सिटी सेंटर की इमारत के साथ रॉक्सी टॉकीज के पास निर्माणाधीन एक इमारत और अन्य जमीनों पर लगी थी |  सूत्र बताते हैं मुख्यमंत्री कमलनाथ को ग्वालियर के लोगों ने ही बताया था कि पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी राजू कुकरेजा के हाल भी इंदौर के जीतू सोनी जैसा है उसके बाद  | मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राजू कुकरेजा पर कार्यवाही के निर्देश दिए थे  |  एंटी माफिया अभियान के तहत  पूर्व में निगम द्वारा तैयार की गई 76 नामों की सूची के बाद 21 लोगों  को नोटिस जारी किए गए थे  | लेकिन कार्रवाई को लेकर मंत्री, विधायक व अधिकारियों द्वारा उठाए गए सवालों के बाद अब प्रशासन ने कार्रवाई का तरीका बदला है |  इधर कांग्रेस विधायक मुन्नाालाल गोयल ने नगरीय आवास एवं विकास मंत्री जयवर्द्धन सिंह को  पत्र लिखकर माफिया विरोधी मुहिम पर सवाल उठाए हैं  |  विधायक ने लिखा है कि पहले नगर निगम के अधिकारियों ने लूटा, अब तोड़फोड़ का खौफ दिखाकर चौथ वसूली का नया कारोबार शुरू हो रहा है  | ग्वालियर में की जा रही कार्रवाई से आमजन का फीडबैक हमारे खिलाफ जा रहा है  | इससे नगर निगम चुनाव में पार्टी को नुकसान हो सकता है  |  विघायक मुन्नालाल ने पत्र में लिखा है कि सरकार की मंशा बड़े भू-माफिया और बड़े अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की है  | मध्यवर्गीय व आमजन को नुकसान पहुंचाने का नहीं है |  लेकिन इस मुहिम में छोटे-मोटे अतिक्रमण हटाने से लोगों में भय का वातावरण निर्मित हो रहा है  | विधायक मुन्नाालाल गोयल ने सरकार को सुझाव दिया कि शहर में तोड़फोड़ व विकास कार्यों के लिए संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की जाए  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 BJP PRADARSHAN

सीएम कमलनाथ कर रहे है कैब पर राजनीति   सिंगरौली में नागरिकता संशोधन विधेयक बिल के समर्थन में भाजपा ने  प्रदर्शन किया  और  राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा  | भाजपा का आरोप है की कांग्रेस बेवजह लोगों को भड़काने का कार्य कर रही है  | मुख्यमंत्री कमलनाथ इस पर राजनीति कर रहे है  | समर्थन ना करने का उनका बयान गैर जिम्मेदाराना है   सिंगरौली के बैढन में नागरिकता संशोधन विधेयक बिल के समर्थन में भाजपा ने धरना प्रदर्शन  दिया   | भाजपा का कहना है की  नागरिकता संशोधन विधेयक कानून से  कोई आहत  नहीं होगा  | भाजपा ने मुख्यमंत्री कमलनाथ पर आरोप लगाते हुए कहा की  | मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री राजनीति कर रहे हैं   मुख्यमंत्री  पूरे प्रदेश के  सभी समाज के व्यक्तियों का  होता है  | उनका बयान गैर जिम्मेदाराना है  |  जिसमें उन्होंने  इस कानून का  समर्थन नहीं करने के लिए कहा है | भाजपा ने कमलनाथ सरकार पर  पूर्व  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की हितकारी  योजनाओ को बंद करने का आरोप लगाया |  जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गोयल के नेतृत्व में  भाजपा कार्यकर्ताओं ने नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा  | इस मौके पर  भाजपा के  मंडल अध्यक्ष सहित कई  पदाधिकारी , कार्यकर्ता मौजूद रहे  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 DHAMKHI

पुलिस  से  महिला साइंटिस्ट ने  की सुरक्षा की मांग   ग्वालियर में  शासकीय कृषि महाविद्यालय में साइंटिस्ट के पद पर पदस्थ एक  वरिष्ठ महिला साइंटिस्ट  को किसी अज्ञात व्यक्ति ने  फोन पर घर से उठवा लेने की धमकी दी | इस मामले की शिकायत महिला साइंटिस्ट ने पुलिस में की  |  और  धमकी भरे  ऑडिओ की  सीडी  पुलिस को सौंप दी  | महिला साइंटिस्ट ने प्रशासन से अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है  |  मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार एक ओर जहां माफिया और असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान छेड़े हुए हैं | वही  विजयराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में पदस्थ  एग्रीकल्चर कॉलेज की एक महिला साइंटिस्ट  डॉक्टर शोभना गुप्ता  को कुछ लोगों ने फोन पर धमकियां दी  | और घर से उठवाने तक की बात कही  है | इस मामले की शिकायत महिला साइंटिस्ट ने  ग्वालियर पुलिस से की है | साथ ही धमकी भरे ऑडियो की सीडी भी पुलिस को सौंपी  है  | महिला साइंटिस्ट ने अपने परिवार की सुरक्षा की मांग पुलिस से  की है |  डॉक्टर शोभना ने   बताया  कि शनिवार की शाम को उनके फोन पर  किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया था  | और तरह तरह की धमकियां देने के साथ उनके  पति सहित उनको खुद को घर से उठाने तक की धमकी दी  | जिसका महिला साइंटिस्ट ने फोन  रिकॉर्ड करके एक शिकायती आवेदन थाना विश्वविद्यालय ,महिला थाना और वी केयर फॉर यू सेल तक को सौंप दिया है |                   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 VIJAY DIWAS UTSAV

भारत-पाक युद्ध के शहीदों को किया गया याद   टीकमगढ़ में विजय दिवस उत्सव बड़ी धूम धाम से मनाया गया | इस अवसर पर जिले के पूर्व सेना नायकों का सम्मान किया गया |  और भारत पाक युद्ध में शहीद हुए जवानो को याद किया गया  |  टीकमगढ़  में विजय दिवस के अवसर पर भारत पाक युद्ध में शहीद हुए वीर जवान  को याद किया गया |  जिले की कलेक्टर  मोहिता सिंह ने पूर्व सेना  नायकों का  सम्मान किया  | इस दौरान  एसपी अनुज सजानिया , समेत कई आला अधिकारी मौजूद रहे  |  गौरतलब है की  16 दिसंबर के ही दिन 1971 में  भारत पाक युद्ध के दौरान |  भारत ने पाकिस्तान के लगभग 93 हजार सैनिकों को युद्ध में बंदी बनाया था |  जिसके बाद  बांग्लादेश अस्तित्व में आया था  |  इस युद्ध में भारत में लगभग साढे तीन हजार अपने वीर सैनिकों को खोया था  |  जिनकी याद में 16 दिसंबर को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 ACCIDENT

घने कोहरे में बस से टकराया पिकअप वाहन   छिंदवाड़ा में घने कोहरे की वजह से  एक पिकअप वाहन और बस में टक्कर हो गई  | इस जबरदस्त भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई और तक़रीबन दस लोग जख्मी हो गए हैं | इस हादसे में दोनों ही गाड़ियों के ड्राइवरों की गलती सामने आई है  |  मंगलवार सुबह घने कोहरे की वजह से बैतूल रोड पर एक पिकअप वाहन और बस  टकरा गए  | ये टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए  |  घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है |  पिकअप का ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल है  अल सुबह हुई इस घटना के बारे में वहां मौजूद लोगों का कहना  था कि कोहरा बहुत अधिक था  और दोनों ही वाहन बहुत तेज रफ्तार में थे  | जब ये आमने-सामने आए तो ड्राइवर वाहनों को संभाल नहीं पाए और टक्कर हो गई |  टक्कर की आवाज सुनकर आस-पास के लोग वहां पहुंचे और बस में से घायलों को बाहर निकाला  | लोगों ने  इसके साथ ही पुलिस और एंबुलेंस को भी सूचना दी  |  इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और शवों को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

DUSHKARM

नाबालिग आरोपी को पुलिस ने पकड़ा   सिवनी जिले में एक छह साल की मासूम बच्ची के साथ एक 14 साल के नाबालिग किशोर ने दुष्कर्म  किया  |  इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल  आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है |  ये मामला सिवनी जिले के  ग्राम सोनाड़ोंगरी का है   | जहां   14 वर्षीय नाबालिग आरोपी ने आंगन में खेल रही लगभग 6 वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म किया  | परिजनों से मिली जानकारी अनुसार 6 वर्षीय बच्ची घर के आंगन में खेल रही थी  | तभी पास में रहने वाला एक  नाबालिग लड़का बच्ची को अपने घर ले गया और दुष्कर्म किया  |  दुष्कर्म का शिकार बच्ची रोती बिलखती रही  | बाद में ये लड़का  बच्ची को आंगन में लाकर छोड़कर भाग गया  जिसके बाद मासूम बच्ची ने रोते बिलखते अपनी माँ को अपना दर्द बयां किया |  तब  तत्काल परिजनों ने हंड्रेड डायल कर पुलिस को सूचित किया एवं बच्ची को जिला अस्पताल लेकर पहुँचे  | बच्ची के परिजनों की शिकायत मिलने के बाद बंडोल थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है  | वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मासूम पीडित बालिका स्वस्थ है  | आवश्यकता पडने पर उसे  बाहर उपचार के लिए भेजा जाएगा  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 BAAR ASSOCIATION

निर्णय के विरूद्ध लोक अदालत में हुए थे  शामिल   ग्वालियर बार एसोसिएशन ने छह वकीलों की सदस्यता समाप्त कर उनकी सदस्यता निरस्तीकरण की सूचना स्टेट बार कौंसिल जबलपुर को भेज दी है  | वकीलों पर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा लिए गए निर्णय का उल्लंघन करने का आरोप है  |  हाईकोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा  लोक अदालत के बहिष्कार के निर्णय के बाद भी  |  कुछ अधिवक्ता  इस निर्णय के खिलाफ जाकर  | लोकअदालत में शामिल हुए  |  जिसको देखते हुए  ग्वालियर बार एसोसिएशन ने छह वकीलों की सदस्यता समाप्त कर दी  | बार एसोसिएशन के सचिव पवन पाठक ने बताया कि वकील  आपने निजी स्वार्थ के लिए लोकअदालत में शामिल हुए थे  |  जिसके चलते इनकी सदस्यता रद्द की गई है  | इन छह  अधिवक्ताओं की सदस्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त करते हुए  | स्टेट बार कौंसिल को इन सभी वकीलों की सदस्यता निरस्ती करण का नोटिस भेज दिया गया है | आगे की कार्यवाही जबलपुर स्थित स्टेट बार कौंसिल करेगी | गौरतलब है कि जज  जेएमएफसी शिवांगी श्रीवास्तव के व्यवहार से व्यथित होकर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन लगातार उनके  स्थान्तरण  माँग कर रहा  है  | लेकिन अब तक कोई भी निर्णय न होने की वजह से लोक अदालत के  बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया था  |  किन्तु कुछ वकीलों ने बार एसोसिएशन के निर्णय का उल्लंघन किया था  | और लोक अदालत में शामिल हुए थे  |                   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 ACCIDENT

युवती को क्रिकेट खेल रहे युवकों ने बचाया   ग्वालियर किला घूमने आई 17 वर्षीय छात्रा ऊंचाई से नीचे देखने पर अचानक चक्कर खाकर गिर पड़ी  |  किस्मत से छात्रा किले की दीवार से करीब 20 फीट नीचे कटीली झाड़ियों में अटक गई  |  गिरते समय छात्रा की चीख सुनकर पास ही क्रिकेट खेल रहे कुछ युवक वहां पहुंचे  |  युवकों ने रेस्क्यू कर छात्रा को निकाला और डायल 100 की मदद से अस्पताल पहुंचाया  |  छात्रा का पैर फैक्चर है और उसके  शरीर में कई जगह चोट है  |   फिलहाल छात्र  खतरे से बाहर है |  ग्वालियर किला के नीचे  स्थित हजरत साहब के कोटे के पास क्रिकेट खेल रहे  युवाओं ने एक लड़की की चीख सुनी  |  वह दौड़कर किले की सेवा नगर के ऊपर वाली दीवार के पास आए  | उन्होंने देखा कि एक लड़की किले से गिरी है करीब 20 से 25 फीट  ऊंचाई पर झाड़ियों में अटकी है  |  क्रिकेट खेल रहे  करीब 15 से 20  युवाओं ने  उस लड़की को रेस्क्यू करने का प्रयास शुरू किया  और डायल 100 को  इसकी सूचना दी  |  इन युवाओ ने स्थानीय लोगों  की मदद से  झाड़ियों में फंसी लड़की को बाहर निकाला   | घायल  होने की वजह से लड़की बेहोश थी उसे तत्काल जेएएच के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया  |   किले से गिरी छात्रा के शरीर में कई जगह चोट है, उसका एक पैर भी फैक्चर है  |  छात्रा के होश में  आने पर मुस्कान झा नाम की छात्रा ने बताया कि  वह किला घूमने के लिए आई थी  |  जब वह किले की दीवार पर खड़ी होकर नीचे की तरफ शहर को देख रही थी तभी अचानक गहराई देख उसे चक्कर आए |  .इसके बाद उसका संतुलन बिगड़ा और वह नीचे गिर गई  |  छात्रा के परिजन को भी मामले की सूचना दी और वह अस्पताल पहुंचे  |   जिस जगह से छात्रा गिरी है उससे 20 कदम की दूरी पर एक प्वाइंट है जहां से पिछले 2 साल में 5 लोगों ने कूदकर खुदकुशी की है  | वह प्वाइंट खुदकुशी करने वालों के चक्कर में बदनाम है  |  किस्मत से छात्रा झाड़ियों में अटक गई, इसलिए उसे बचाया जा सका  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 DILIP MANDAL

दीपक तिवारी सरकार की कठपुतली   संस्कृति बचाओ मंच ने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के मास्टर दिलीप मंडल को बर्खास्त करने और उनके जातिवाद फैलाने की घोर निंदा करते हुए कहा है  | एमसीयू का कुलपति सरकार की उँगलियों पर नाच कर हिन्दू समाज को बांटने का काम कर रहा है |  संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि दिलीप मंडल जैसे लोग ही हिंदू समाज को बांटने का कार्य करते हैं  | उन्होंने कहा कि किसी भी समाज के खिलाफ इस प्रकार की अशोभनीय टिप्पणी करना उचित नहीं है  | चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि कुलपति दीपक तिवारी शासन की कठपुतली बनकर कार्य कर रहे हैं   और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं  |  बगैर कुलपति  की अनुमति के पुलिस यूनिवर्सिटी में प्रवेश नहीं कर सकती जिस निर्दयता से पुलिस ने छात्रों के साथ मारपीट की है और उनके खिलाफ अपराधिक प्रकरण दर्ज किया है इस की हम निंदा करतें है  |  चंद्रशेखर तिवारी ने कहा दिलीप मंडल को बर्खास्त करने की बजाय दीपक तिवारी छात्रों के खिलाफ अपराधिक मुकदमे दर्ज करवा रहे हैं और इस प्रकार वह  आग मे घी डालने जैसा कार्य कर रहे हैं  | संस्कृति बचाओ मंच ने शासन से यह मांग  कि वह इसमें हस्तक्षेप करके दिलीप मंडल और उनके सहयोगी को तत्काल बर्खास्त करे  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

NATIONAL LOK ADALAT

42 हजार के सिक्के लेकर  पहुंचा  किराना व्यापारी   नेशनल लोक अदालत में  लंबे समय से पेंडिंग पड़े 137  मामलों की सुनवाई की गई  | जिसमे एक किराना व्यापारी , विद्युत् विभाग के जुर्माने की राशि चुकाने के लिए  | 42  हजार के सिक्के बोरियों में  लेकर पहुंचा |  व्यापारी पर विद्युत विभाग ने 50 हजार के बिल का जुर्माना किया था  |  टीकमगढ़ में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया  | जिसमें लंबे समय से पेंडिंग पड़े मामलों की  सुनवाई की गई  |  नेशनल लोक अदालत में लगभग 137 प्रकरण पर सुनवाई कर एक करोड़ से अधिक जुर्माना वसूला गया  | लेकिन  सुनवाई उस समय रोचक हो गई जब   | बल्देवगढ़ निवासी दुकानदार जय प्रकाश चौरसिया पर मध्य प्रदेश पूर्वी क्षेत्र विद्युत मंडल ने लगभग पचास हजार का जुर्माना किया |  और  जय प्रकाश चौरसिया नेशनल लोक अदालत में सुनवाई के लिए पहुंचा तो  विद्युत मंडल की बकाया बिल की राशि जो लगभग  बयालीस हजार के सिक्के बोरियों में  भर कर लाए | इतने ज्यादा सिक्के देखकर विद्युत विभाग के कर्मचारी सकते में आ गए  |  पहले तो उन्होंने सिक्के लेने में आनाकानी की | लेकिन जैसे ही मीडिया को सामने देखा तो उन्होंने इन सिक्कों को जुर्माने के रूप में स्वीकार करते हुए विभाग में जमा करने के लिए कहा  | जब इस संबंध में दुकानदार जयप्रकाश चौरसिया से पूछा गया कि आपके पास इतने सिक्के कहां आये  | तो उसने बताया कि मैं  किराने की दुकान चलाता हूं |  जिसके फल स्वरुप इतने सिक्के इकट्ठे हुए  है   ... जब इस संबंध में मध्य प्रदेश पूर्वी क्षेत्र विद्युत मंडल कार्यपालन अभियंता विकास सिंह से बात की गई तो  |  उन्होंने बताया की हम लोगों को भारतीय मुद्रा लेने में कोई आपत्ति नहीं है  |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 KAMALNATH

सत्ता में आने के बाद भूले वादे,किसानों की हो रही उपेक्षा   किसानों की परेशानी को लेकर  भाजपा ने  सिंगरौली कलक्ट्रेटे में खेत धरना प्रदर्शन किया  | भाजपा का आरोप है की कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद किसानो की उपेक्षा की जा रही है... ना तो किसानों को सही मुआवजा दिया जा रहा, ना कर्ज माफ़ हुआ,ना ही किसानो को मांग के अनुरूप यूरिया खाद दिया जा रहा है | भाजपा  द्वारा किसानों  के हित के लिए  मंडल स्तर पर खेत धरना प्रदर्शन किया गया |  सिंगरौली बीजेपी अध्यक्ष  वीरेंद्र गोयल के नेतृत्व में बैढ़न मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट पर खेत धरना प्रदर्शन किया गया |  वीरेंद्र गोयल ने आरोप लगाया है कि  प्रदेश सरकार सत्ता में आने के बाद से ही किसानों की उपेक्षा कर रही है  |  कांग्रेस दो लाख रुपए तक कर्ज माफ करने का वादा कर सत्ता में आई थी | लेकिन आज तक किसानों का कर्ज माफ नहीं हो सका  | अतिवृष्टि, बाढ़ ने फसलों को तबाह कर दिया  | प्रदेश सरकार ने पीड़ितों को मुआवजा देने का वादा तो किया लेकिन यह भी एक धोखा साबित  हुआ  | केन्द्र सरकार ने यूरिया की पर्याप्त उपलब्ध कराई   | इस के बाद भी प्रदेश सरकार केंद्र को बदनाम करने के लिए  यूरिया की कमी बता रही है |  प्रदेश मे किसान परेशान है  |                    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 KUDRAT KA KEHAR

बारिश और ओला वृष्टि से फसलें हुई बर्बाद   यूरिया और कर्जमाफी न होने से परेशान किसान को अब कुदरत की नई आफत का सामना करना पड़ रहा है  | प्रदेश में हुई तेज़ बारिश के साथ ओला वृष्टि ने किसानों की  फसल को  भारी नुकसान पहुँचाया है  |  प्रशासन ने किसानों  को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है  |  नरसिंहपुर  में हुई तेज़ बारिश के साथ ओला वृष्टि ने किसानों की  फसल को भारी नुकसान  पहुँचाया  है  |  अचानक मौसम के बिगड़े मिजाज के कारण नरसिंपुर में कई गांवों में रवि की फसल के साथ साथ अन्य खड़ी फसलों को भारी नुकसान हुआ है |  तेज़ बारिश और ओला वृष्टि के कारण सड़कों से लेकर खेतों में बर्फ  बिछ गई है  | जिससे किसानो की फसले चौपट हो गई है |  इस बेमौसम बारिश ने  किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें ला दी है |  पहले से ही यूरिया और कर्जमाफी न होने से परेशान किसान को अब नई परेशानी का सामना करना पड़  रहा है  | स्थानीय विधायक संजय शर्मा और जिला कलेक्टर  ने  इलाके का दौरा किया  | और मौसम की मार से बर्बाद हुई फसल का आकलन किया   | साथ ही साथ किसानों को हर संभव मदद करने की बात कही  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 NAROTTAM MISHRA

कांग्रेस देश के लोगों को भड़काने का कार्य कर रही   पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विधायक आरिफ मसूद के कैब पर दिए बयान पर  कहा की  |  कांग्रेस देश में लोगों को भड़काने का कार्य कर रही है  | नागरिकता बिल लोगों को  नागरिकता देने का कानून है लेने का नहीं  | मुख्यमंत्री कमलनाथ को भी स्पष्ट करना चाहिए की  |  वो देश तोड़ने वालों के साथ है या जोड़ने वालों के साथ  |  आरिफ मसूद के बयान पर पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने  प्रतिक्रिया देते हुए कहा की  कांग्रेस बिना सोचे समझे कैब पर प्रतिक्रिया दे रही है | कांग्रेस देश में लोगों को भड़काने का काम कर रही है | कांग्रेस के लोगों द्वारा बिल को लेकर  भ्रम फैलाया जा रहा है  | नरोत्तम मिश्रा ने कहा की  कैब नागरिकता देने का कानून है  | नागरिकता लेने का नहीं  | मुख्यमंत्री  कमलनाथ को यह स्पष्ट करना चाहिए कि  वे देश तोड़ने वालों के साथ है या देश जोड़ने वालों के साथ   |  इससे पहले  कांग्रेस   विधायक आरिफ मसूद ने  इस बिल का विरोध किया और कहा ये देश हित में नहीं है  |  मसूद ने कहा था की  . | अगर मध्यप्रदेश सरकार इस बिल का समर्थन करेगी तो वो  |  विधानसभा सदस्यता छोड़ देंगे  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 ATITHI VIDVANO

नियमित करने के वादे को भूल गई कांग्रेस   कांग्रेस के चुनावी वचन पत्र को याद दिलाते हुए अतिथि विद्वानों ने कमलनाथ सरकार के खिलाफ  प्रदर्शन किया |  अतिथि विद्वानों का कहना है की कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में वचन दिया था की उनको नियमित किया जाएगा |  लेकिन अब तक नियमितीकरण को लेकर कोई कार्यवाई नहीं की गई  है...चयनित अस्सिस्टेंट प्रोफेसर के आने के बाद  अतिथि विद्वानों को अब कॉलेज से निकाला जा रहा है  |  प्रदेशभर के अतिथि विद्वानों ने राजधानी भोपाल के शाहजहांनी पार्क में कमलनाथ सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन  शुरू किया  | अतिथि विद्वान नियमितीकरण की मांग  को लेकर सडकों पर उतर आये हैं .|  धरना दे रहे  21 अतिथि विद्वानों ने भूख हड़ताल भी शुरू कर दी है  | अतिथि विद्वान सामूहिक रूप से मुंडन करा कर अपना विरोध दर्ज करवाया  | अतिथि विद्वानों  ने कांग्रेस पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया है  |  इनका कहना है कि सरकार बनाने से पहले कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में कहा था कि  | उनकी सरकार आने पर अतिथि विद्वानों को नियमित कर दिया जाएगा  | लेकिन अब जब लोक सेवा आयोग के जरिए चयनित असिस्टेंट प्रोफेसर पद ग्रहण करने पहुंच रहे हैं तो  उन्हें कॉलेज से निकाला जा रहा है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

WHETHER

खरीदी के लिए किसानो ने मंडी में लगाया डेरा   बेमौसम बारिश की वजह से कृषि मंडी में खुले में पडी हजारों क़्वींटल धान खराब हो गई  |  कृषि मंडी में धान बेचने आये किसानो की धान खुले में पड़े होने के कारण बर्बाद हो गई  | किसानो की धान कब खरीदी जाएगी इसका कोई समय नहीं है  | जिससे मंडियों में किसान अपनी धान लेकर बैठे हुए है  ... होशंगाबाद में हुई बेमौसम बारिश ने कृषि उपज मंडी में खुले में पड़ी हज़ारो क्विंटल धान को गीला कर दिया  | खरीदी  नही होने के कारण जिले भर की कृषि मंडियों में हज़ारो क्विंटल धान खुले में पड़ी है  .| हालत यह हुई कि जगह नही होने के कारण मंडियों में खरीदी बंद कर दी गई है | धान बेचने आये किसान अपनी ट्राली लेकर रात से मंडी में  ही रह रहे हैं  | उनकी धान कब खरीदी जाएगी इसका कोई ठिकाना नही है  |  गौरतलब है की 2  दिसम्बर से जिले भर में समितियों के 24 केंद्रों के जरिये समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है  |  बुधवार तक केंद्रों पर 33 हज़ार क्विंटल धान खरीदी गई  |  जिसके बाद  परिवहन नही होने के कारण खरीदी बंद करना पड़ी हैं  | खरीदा गया धान खुले आसमान के नीचे पड़ा हुआ है  सुबह हुई बारिश में वह भी  भीग गया  |  खरीदी बन्द होने के कारण किसान धान से भरी ट्रॉलियां लेकर मंडी में ही डेरा जमाए है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 PANCHYAT BHAVAN

गाँव में नहीं हो रहा विकास कार्य मौज में अधिकारी   सरकार पंचायत सचिवों के बैठने के लिए कार्यालय में लाखों  रुपये खर्च कर रही है  |  लेकिन पंचायत सचिवों को इसकी परवाह नहीं  |   कार्यालय में सचिव मिल जाए तो ये आपकी किस्मत  है | हरदा जिले के ग्राम पंचायत मांगरूल में तो महीनों तक पंचायत भवन के ताले ही नहीं खुलते  | या यूँ  कहें  की  पंचायत भवन में  पंचायती राज व्यवस्था की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं  |  हरदा में  लाखों रुपये खर्च कर गांव में रहने के लिए पंचायत सचिवों के लिए कार्यालय बनाए गए हैं  |  इन कार्यालय पर हमेशा ताले लटकते रहते हैं  | सरकार द्वारा गांव के लोगों का जीवन स्तर उठाने के लिए विभिन्न तरीकों से प्रयास किया जा रहा है   |   लेकिन  इस व्यवस्था को संचालित करने के लिए जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी |  इसे नजर अंदाज कर खुले तौर पर मौज उड़ा रहे हैं  | हरदा जिले के ग्राम पंचायत मांगरूल में  महीनों तक पंचायत भवन नही खुलता  | जिसकी वजह से विकास कार्य पिछड़ता जा रहा है | .सचिव के ना आने को लेकर  जनपद सीईओ का कहना है  की इसकी जांच कराई जाएगी  | उसके बाद कार्यवाई करेंगे  | सड़कों पर बहता नाली का गंदा पानी | केंद्र एवं प्रदेश सरकार की  स्वच्छ भारत अभियान को मुंह चिढ़ाता नजर आ रहा है | सड़कों का गंदा पानी लोगों के घर में घुस  रहा है  |  जिससे  तमाम संक्रमित बीमारियां क्षेत्र में पांव पसार रही हैं  |  स्कूल के समीप सड़क पर कचरे कूड़े का ढेर लग गया है  |  जिससे स्कूली बच्चों को वहां से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है  |  पौधा  रोपण में सरकार  लाखों रुपए खर्च कर रही है  | लेकिन ग्राम पंचायत भवन पर  लगाए गए पेड़ पौधे  भी जीवित नहीं है  .| पौधे देखरेख के अभाव में सूख चुके हैं  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 KAMALNATH

सरकार तो पागल है कुछ भी नियम निकालती है   मुख्यमंत्री कमलनाथ के छिंदवाड़ा के एक स्कूल में राष्ट्रीय ध्वज न फहराए जाने का मामला सामने आया है | इस मामले में टीचर का एक वीडियो वायरल हो रहा है |  जिसमे टीचर कह रही हैं साकार तो पागल हैं  | कुछ भी नियम निकालती है  |  मुख्यमंत्री के ग्रह जिले छिंदवाड़ा में शिक्षा विभाग के हाल बेहाल हैं  | छिंदवाड़ा से  लगभग 22 किलोमीटर की दूरी पर  ग्राम खकरा चौरई स्कूल का मामला सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है |  यहाँ की शिक्षिका  का कहना है सरकार तो पागल है , कुछ भी नियम निकालती है | शाला में रोजाना राष्ट्रीय ध्वज फहराने पर टीचर का यह नजरिया है  |  दरअसल  शासकीय माध्यमिक शाला खकरा चौरई में  रोजाना राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया जाता है, इस संबंध में जब वहां पदस्थ शिक्षिका  रश्मि बरकड़े से जानकारी ली गई तो उन्होंने इस नियम के लिए सरकार को ही कोसना शुरू कर दिया उनका कहना था कि सरकार तो पागल है कुछ भी नियम निकालती हैं हालांकि बाद में उन्होंने इस बात को स्वीकार भी किया कि कक्षा आठवीं से 12वीं तक शाला में राष्ट्रीय ध्वज फहराना अनिवार्य है  |  टीचर  रश्मि बरकडे का कहना है कोई झंडा  फहराने उतारने वाला नहीं है और बच्चों से ऐसा नहीं करवाया जा सकता क्योंकि दुर्घटना का डर बना रहता है  राज्य शासन निर्णय लिया कि प्रदेश के सभी माध्यमिक हाई हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रतिदिनअनिवार्य रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाये  | इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने निर्देश भी जारी किए है  |  इस मामले जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद चौरागढे से बात करने के लिये उनके दफ्तर गए तो वह ऑफिस से नदारद मिले ,दूरभाष से बात करना चाहा तो उन्होंने फोन रिसीव करना उचित नही समझा |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 UREYA

यूरिया वितरण में विवाद रोकने लगाई गई पुलिस   मध्यप्रदेश में यूरिया खाद की कमी को लेकर किसान परेशान हो रहा है  | यूरिया के लिए किसानों  को सोसाइटी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं  | यूरिया  वितरण में किसी प्रकार के विवाद का माहौल ना बने | इसलिए प्रशासन को पुलिस लगाकर  सोसाइटी की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करनी पड़ रही है  मध्यप्रदेश में यूरिया  संकट थमने का नाम नही ले रहा है  | हरदा में यूरिया  की कमी को लेकर  किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है |  किसानो को  गेहूं की बोनी होने के बाद अब  यूरिया के लिए सोसायटीयों के चक्कर लगाने पड़ रहे  हैं  |  जिससे जिले के किसान नाराज हैं |  इसके चलते कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, जिला प्रशासन के अधिकारियों ने | . सहकारी समितियों में जाने वाले खाद के ट्रकों के साथ  | पुलिस जवानों को सुरक्षा के लिए लगाया है  | .  ये व्यवस्था इसलिए की गई है ताकि किसी भी सोसायटी में खाद वितरण के दौरान विवाद का माहौल नहीं बने  | आपको बता दे कुछ दिन पूर्व रेलवे ट्रैक  पॉइंट पर किसानों का आक्रोश देखने को मिला था  | किसानो ने माल गोदाम के पास रोड़ पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया था |  जिसमे पुलिस और प्रशासन  को किसानो को समझाने में कड़ी मशक्क्त  करनी पडी थी  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 BJP REALLY

वीरेंद्र का सिंगरौली में हुआ भव्य स्वागत   दूसरी बार सिंगरौली भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बने वीरेंद्र गोयल का भव्य स्वागत किया गया |  इस मौके पर बीजेपी के विधायक नेता और कर्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे |  वीरेंद्र गोयल को दूसरी बार सिंगरौली बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया है  |  सिंगरौली में गोयला का जोरदार स्वागत किया गया | इसके बाद लंबे काफिले के साथ सिंगरौली विधायक राम लल्लू वैश्य  |  देवसर विधायक सुभाष वर्मा  | चितरंगी विधायक अमर सिंह देव दर्शन के लिए पहुंचे  |  गोयल को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बैंड बाजे के साथ मोरवा से बैढ़न तक जुलूस निकाला  |  जुलुस  बीजेपी कार्यालय पहुंचकर सभा में तब्दीली हुआ  | इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने शीर्ष नेतृत्व सहित सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेरा जिलाध्यक्ष बनना कार्यकर्ताओं की जीत है  | यहां तक पहुंचने में अपने राजनैतिक गुरू सिंगरौली विधायक रामलाल वैश्य को श्रेय दिया |                

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 KISAN

मूल्य नहीं मिलने से परेशान हैं किसान   मध्यप्रदेश में वैसे तो हर किसान परेशान है लेकिन इस समय सही दाम नहीं मिलने से टमाटर की खेती करने वाले किसान के सामने मुसीबत खड़ी हो गई है   किसान को समझ नहीं आ रहा वह टमाटर का क्या करे  |  हालात यही रहे तो किसान को सोचना पडेगा कि वो टमाटर की खेती करे या नहीं  |  कृषि को लाभ का धंधा बनाने और किसानों की आय को दोगुना करने की बातें  तो बहुत हो रही हैं |  पर इस दिशा में ठोस काम सरकार नहीं कर पा रही है किसानों की सबसे बड़ी समस्या उनकी फसल का बाजिब दाम नही मिलना है  | कड़कड़ाती ठंड,तेज धूप और बरसते पानी मे खेतो में जीवन यापन करने वाले किसान दिन रात एक करके फसल पैदा करते है लेकिन उनको अपनी फसल बेचने के लिए बाजार फसल का वाजिब दाम नही मिलने से किसान निराश है और अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है |  सागर जिले के रहली के टमाटर उत्पादक किसानों की  हालत भी इस समय खस्ता है  | रहली ब्लाक के गावों  में भारी तादाद में टमाटर का उत्पादन होता है  | चनोआ ग्राम के किसान टमाटर की फसल का उत्पादन करने में विशेषज्ञ माने जाते है  |  चनोआ के किसान आधुनिक तरीके से टमाटर का उत्पादन करते है  |  लेकिन सही दाम नहीं मिलने से किसानों की कमर टूट गई है |  इस इलाके  के टमाटर अपनी विशेष क्वालिटी के कारण कई प्रदेशों में पहचान रखते है  |  टमाटर की शानदार क्वालिटी का और भरपूर उत्पादन के बाद  भी यहां के किसान वाजिब दाम नही मिलने से परेशान है |  किसानों का कहना है कि भारी मेहनत एवं भरपूर लागत लगाने के वाद टमाटर का उत्पादन करते है लेकिन बाजार नही मिलने के कारण फसल का सही मूल्य नही मिलता है  |  रहली क्षेत्र में लगभग 350 हेक्टेयर में टमाटर की खेती होती है और प्रति हेक्टेयर 250 कुंवटल टमाटर की पैदावार होती है  | रहली क्षेत्र में टमाटर उत्पाद फेक्ट्री की महती आवश्यकता है  |  यहाँ के किसान शासन से लंबे समय से क्षेत्र में टमाटरों के उत्पाद की फैक्टरी लगाने की मांग करते आ रहे है।उद्यानिकी विभाग के अधिकारी भी मानते है कि रहली क्षेत्र में बड़ी तादाद में टमाटर का उत्पादन होता है और यहाँ टमाटर उत्पाद की फैक्ट्री लगाने की आवश्यकता है  | लेकिन सरकार जमीन पर कुछ नहीं कर रही है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 NAGRIKTA BILL PASS

नागरिकता बिल मील का पत्थर साबित होगा   भोपाल में सिन्धु सेना ने  नागरिकता बिल पास होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार माना और जश्न मनाया  | सिंधु सेना ने कहा यह देश हित  में उठया गया सबसे बड़ा कदम है  | नागरिकता बिल मील का पत्थर साबित होगा  |  लालघाटी चौराहे पर नागरिकता बिल पास होने पर तिरंगे गुब्बारे हवा में छोड़कर एंव  मिठाई बांटकर कर सिंधु सेना ने अपनी ख़ुशी का इजहार किया  |   सिंधु सेना ने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद ज्ञापित किया  | इस अवसर पर राकेश कुकरेजा ने कहा कि यह नागरिकता बिल मील का पत्थर साबित होगा  अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से भारत में आने वाले हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदाय के लोगों  को नागरिकता मिलने का रास्ता खुल जाएगा  .| 70 वर्षोे से विस्थापन का दर्द सह रहे हिन्दुओं एंव वहाँ के हिन्दु अल्पसंख्यकों पर होनेे वाले हमले, अपहरण एवं अत्याचार से लोगों को निजात मिलेगी  |  सिंधु सेना ने कहा कि दूसरे देशों से आये अल्पसख्यकों को नागरिकता मिलने के साथ ही वोट देने का अधिकार, व्यापार करने का अधिकार, जमीन खरीदने का अधिकार एवं सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा  | इस अवसर पर सुमित आहूजा ने कहा कि  पाकिस्तान में सालों से  परेशान रह रहे हिन्दू है  | वो भी इस बिल के आने के बाद भारत में नागरिकता आसानी से मिल सकेगी  | हम इस बिल के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एंव ग्रह मंत्री अमित शाह  का धन्यवाद ज्ञापित करते है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 RENGER HAMLA

खनन माफिया के निशाने पर अफसर   शिवपुरी के करैरा में डिप्टी रेंजर और वन रक्षक पर माफियाओं ने हमला कर घायल कर दिया  | वन विभाग को सूचना मिली थी कि खनन माफिया अमोला से पत्थरों को खोदकर ले जा रहे हैं  | इस पर जब उन्हें रोकने की कोशिश की गई तो माफिया ने वन अमले को मारने की कोशिश की |  करैरा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नए अमोला सब रेंज प्रभारी मोहन स्वरूप गुप्ता पर अवैध खनन माफियाओं ने कार से रोककर हमला किया  | उन्हें गंभीर रूप से घायल अवस्था में शिवपुरी रेफर किया गया है  | अमोला सब रेंज प्रभारी मोहन स्वरूप गुप्ता को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ लोग करमई के जंगल से अवैध पत्थर की खदान से निकले पत्थर का ट्रैक्टर से परिवहन कर रहे हैं |  जिस पर मोहन स्वरूप गुप्ता एवं अपने अन्य दल बल के साथ कार्रवाही करने के लिए पहुंचे, लेकिन जब तक खनन माफिया अपने ट्रैक्टर को तेज गति से भगाते हुए नावली गांव के अंदर ले गए  | ट्रैक्टर का पीछा वन विभाग की टीम कर रही थी |  ट्रैक्टर चालक ने अन्य खनन माफियाओं को इसकी सूचना दी जिस पर खनन माफियाओं द्वारा एक कार से वन विभाग की गाड़ी का रास्ता रोककर चालक पर 315 बोर का देसी कट्टा तान दिया |  इसके बाद वन विभाग के कर्मचारियों पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया और वन विभाग के वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया  | जैसे तैसे वन विभाग के कर्मचारी अपने घायल डिप्टी रेंजर व अन्य कर्मचारियों की जान बचाकर भागे और घायल अवस्था में डिप्टी रेंजर अन्य कर्मचारियों को शिवपुरी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 ANHUTHI SADHI

संविधान की शपथ लेकर विवाह शुत्र में बंधे वर-वधू   मिंया बीवी राजी तो क्या करेगा काजी  | बिन फेरे हम तेरे |  ये सब किसी फिल्म के डायलॉग जरूर हो सकते हैं  |  मगर यह हकीकत हैं |  हम आपको एक ऐसी शादी के बारे में बता रहे हैं  |  जिसमे वर-बधू ने अग्नि को साक्षी मान कर फेरे नहीं लिए   | बल्कि अपने नए जीवन की शुरुआत भारत के संविधान को साक्षी मानकर  | एक दूसरे का साथ देने का वचन लिया और शपथ ग्रहण की  | अब इस अनूठी शादी का वीडियो वायरल हो रहा हैं  |  और लोग वर-वधु के इस कदम की तारीफ भी कर रहे हैं  |  सभी अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कुछ हट कर करते हैं  | ऐसी ही एक अनूठी शादी के बारे में हम आपको बता रहे हैं  |  दरअसल शादी एक ऐसा शब्द हैं जिसका नाम सुनते ही हमे मंगलसूत्र, अग्नि फेरे याद आ जाते हैं   | लेकिन यंहा शादी में ऐसा कुछ नहीं है  .|  खरगोन में एक अनूठी शादी देखने को मिली जो शायद देश मे पहली शादी होगी जिसमें अग्नि को साक्षी मानकर वर-वधू ने फिरे नहीं लिए  |  बल्कि भारत के संविधान को साक्षी मानकर एक दूसरे का साथ देने का वचन लिया और शपथ ग्रहण की  |  दरअसल मामला कुछ यूं है कि कसरावद निवासी वज्र कलमें व खरगोन निवासी अंजलि रोकड़े विवाह बंधन में बंधे जिसमें उन्होंने भारत के संविधान की शपथ ली और एक दूसरे का सात जन्म तक साथ देने का वादा किया  |  वर वधु का मानना है  .| कि समाज में लेन-देन जैसी प्रथा व फालतू खर्चा  | कुरीतियां फैली हुई है  | जिन्हें बंद होना चाहिए और इस तरह की शादी कर फिजूल खर्च बचाना चाहिए जो कि किसी नेक कार्य में लगाया जा सके   |  समाजसेवी रामेश्वर बडोले का मानना है कि  |  कलमें परिवार व रोकड़े परिवार द्वारा एक अच्छी पहल की गई है जिससे कि समाज में एक नया संदेश जाएगा  |  कलमें परिवार द्वारा पहले भी समाज में नया संदेश देते हुए उनके पिताजी की मृत्यु होने पर देह मेडिकल कॉलेज को दान की गई थी।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 JANVIRODHI NITI

केंद्र की नीतियों के कारण बढ़ी है महगाई और बेरोजगारी      AICC  ने  देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी पर केंद्र पर निशाना साधा  | केंद्र की गलत नीतियों को इसका कारण बताया   | साथ ही कहा की    आर्थिक मंदी के साथ साथ कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस   | 14 दिसम्बर को दिल्ली में विरोध रैली कर  | केंद्र की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करेगी |   सिंगरौली के वैढन  में एआईसीसी सदस्य हरिकेश त्रिपाठी ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा की  |  केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर   कांग्रेस 14 दिसंबर को दिल्ली में  रैली निकलकर विरोध प्रदर्शन करेगी  | देश का लोकतंत्र खतरे में है  |  देश में  महंगाई और  बेरोजगारी बढ़ती जा रही है  | कांग्रेस पार्टी  द्वारा आर्थिक मंदी जैसे कई  मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ धरना दिया जाएगा  | त्रिपाठी ने  भाजपा की केंद्र सरकार पर आरोप लगाया की  |  केंद्र  ने जनता से जो वायदे किए थे उनमें से एक भी पूरा नहीं किया  .| भाजपा की असलियत जनता के सामने आ चुकी है  भाजपा को केंद्र की  सत्ता में बैठे छह साल हो गए है  | मोदी सरकार ने अपना एक भी वायदा पूरा नहीं किया  |  नोटबंदी ने उद्योगों को बर्बाद कर दिया   लाखों लोग बेरोजगार हो गए और किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो गया है  |  पूरे देश में अराजकता का माहौल बना हुआ  है |  मजदूर की दिहाड़ी में कटौती हो रही है |  मजदूरों को काम तक नहीं मिल रहा |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 SAMAJIK SANGHTAN

संगठनों ने कहा की हैदराबाद जैसी घटना न हो दोबारा   देश में महिलाओं व बच्चियों पर  बढ़ रहे अपराध को लेकर कई  सामाजिक संगठनो  और स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया  |  और एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा  | सामजिक संगठनो का कहना है की हैदराबाद जैसी घटनाएं दोबारा ना हो  |  इसके लिए समाज को सजग और जागरूक रहने की आवश्यकता है  | सिंगरौली में कई सामजिक संगठनो और स्कूली बच्चों ने  | देश में  महिलाओं व बच्चियों पर बढ़ रहे अपराध को लेकर रैली निकली  | और विरोध प्रदर्शन किया  .|   सामाजिक कार्यकर्ता और वकील अन्नू पटेल ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा |   इस दौरान ज्ञापन को  लेकर  देरी किये जाने पर  |   जिला प्रशासन  मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए  | सामजिक संगठनो का कहना है की  |  जिस तरह रेप और हत्याएं  हो रही है  |  वह दुखद है  |  हम सभी सामाजिक संगठन के लोग इसका विरोध करते हैं  |  समाज में ऐसी विकृत फैली है कि लोग इस तरह की घिनौनी घटना को अंजाम देते हैं  |   जिस तरह हैदराबाद,उत्तर प्रदेश , बिहार में घटना हुई  है वह अमानवीय है  | और  समाज के लिए चिंता का विषय हैं  | संगठनो का कहना है की  समाज के लोगों को अपने घर में  बेटों को भी जागरूक करना चाहिए  | इस तरह की घटनाओं को लेकर समाज को आगे आना चाहिए  |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 SHAV MILA

आत्महत्या हैं या हादसा नहीं लगा पता    रेलवे ट्रक के पास एक स्कूली छात्र का शव मिलने से लोगों में सनसनी फ़ैल गयी  |  छात्र नवी क्लास का बताया जा रहा हैं  | छात्र ने आत्महत्या की हैं या किसी हादसे का शिकार हुआ हैं इस बात का पता फ़िलहाल अभी नहीं चल पाया हैं  |  छतरपुर सिविल लाईन थाना के पीतांबरा मंदिर के पास बने रेलवे ट्रैक  पर एक स्कूली छात्र का शव मिला है |  मृतक छात्र मयंक साहू हैं  | बस स्टैड के पास नारायण पुरा रोड़ का रहने वाला बताया जा रहा है  | मयंक  क्लास 9 वी में हटवारा स्कूल का  छात्र था | आशंका जताई जा रही है की मृतक छात्र खजुराहो से भोपाल जाने वाली ट्रेन  |  महामना की  चपेट मे आ गया  |  जिससे  वह हादसे का शिकार हो गया  |  सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची  |  शव के पास से पुलिस को छात्र का स्कूल का पहचान पत्र मिला  |  पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर  |  शव को पोस्टमार्टम के लिये  जिला अस्पताल भेज दिया है   |  छात्र ने आत्महत्या की हैं या किसी हादसे का शिकार हुआ है फ़िलहाल पुलिस इसकी जाँच में जुटी है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 HATYA

बेटे को बचाने आई माँ की हुई थी हत्या   एक दुकानदार ने जब उधारी मना कर दिया तो  |  तो उसकी कीमत उस दुकानदार को अपनी माँ की जान गवा कर चुकानी पड़ी  |  जब आरोपियों को उधारी नहीं मिली तो पहले तो दुकानदार को पीटा और जब माँ अपने बेटे को बचने आई तो आरोपियों ने माँ को जान से मार दिया  |  इस पुरे मामले में पुलिस ने समय ना गवाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं |  सिंगरौली जिले के  कोतवाली  थाना क्षेत्र के पोड़ी  नौगयी  गांव  में एक दुकानदार से साथ आरोपियों ने इस लिए मारपीट की  |  क्यूंकि दूकानदार ने उधार देने से मन कर दिया था  | जब अपने बेटे को माँ ने पीटता देखा तो बचाने लगी   | और अपनी जान गवा बैठी  | आरोपियों ने माँ को पीट-पीट कर मार डाला   |  इस हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं .|  दरअसल  घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी थाना व प्रभारी सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल पुत्र को जिला अस्पताल सिंगरौली में भर्ती कराया वहीं मृतक महिला को पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल में भिजवाया  | आपको बता दे की उसी दिन  | आईजी रीवा चंचल शेखर ने महिलाओं व बच्चियों के ऊपर हो रहे अपराध के लिए जिले के समस्त थाना प्रभारियों के साथ मीटिंग की थी   | और निर्देश दिया था  |  कि इस तरह के अपराध अछम्य  माने जाएंगे यदि ऐसा अपराध कोई करता है तो  | उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही हो  |  एडिशनल एसपी प्रदीप शेंडे के मुताबिक आरोपियों ने शराब के नशे में दुकानदार से उधारी मागी ना देने पर दुकानदार पर लाठियों से हमला बोल दिया बीच-बचाव करने आई मां से आरोपियों ने मारपीट की इसकी मौत हो गई है घटना में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 ACCIDENT

चार लोगों की मौत दो गंभीर घायल   नेशनल हाइवे 146 पर ग्राम अटारी खेजड़ा के पास  रात में भोपाल  से सागर के रहली जा रही एक कार एक खड़े ट्रक से टकरा गई  |   जिसमें चार लोगों की मौत हो गई  |" वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए  हैं |  कार की टक्कर के बाद तेज आवाज आई |   वहां रास्ते से गुजर रहे अन्य लोगों ने मुश्किल से कार में फंसे दो घायलों को बाहर निकाला और घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी  |  विदिशा नेशनल हाइवे 146 पर ग्राम अटारी खेजड़ा के पास | भोपाल  से सागर के रहली जा रही एक कार एक खड़े ट्रक से जा टकरा  |   जिसमें चार लोगों की मौत हो गई  |  वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए |  सभी मृतक रहली के जैन परिवार के बताए गए हैं  |  जानकारी के अनुसार रहली निवासी अनिल कुमार जैन अपने परिवार के साथ भोपाल में एक गमी के कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे  |  इसी दौरान कार एक ट्रक में भिड़ गई  |   जिसमें अनिल के अलावा कुसुम जैन, सुनीता जैन और एक बालक अनुज जैन की मौके पर ही मौत हो गई |   वहीं ज्योति जैन और आस्था जैन गंभीर रूप से घायल हो गए  | उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है | बताया जा रहा हैं की कार की टक्कर के बाद तेज आवाज आई इसके बाद वहां रास्ते से गुजर रहे अन्य लोगों ने मुश्किल से कार में फंसे दो घायलों को बाहर निकाला और घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी |  सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया  |  बताया जा रहा है कि कार तेज रफ्तार में थी और अचानक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई और मौके पर ही चार लोगों की जान चली गई  |  रेहली में परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है  | पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है  |   जिसके बाद उन्हें परिजनों को सौप दिए जाएंगे  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

MAHUA KA PED

महुआ पेड़ के दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालु   आधुनिकता की ओर बढ़ते देश में अभी भी अंधविश्वास ने अपने पैर पसार रखे |  ऐसा ही एक अन्धविश्वास का किस्सा लखनादौन से सामने आया हैं  | जहाँ महुआ का पेड़ में अचानक लोगो की आस्था जग गई हैं  | मगर यह आस्था अब अंधविश्वास में बदल जाने से मुसीबत बन गई है  |  बड़ी संख्या में श्रद्धालु महुआ के पेड़ के दर्शन करने लखनादौन पहुंच रहे है | आस्था के नाम पर पेड़ के आस पास लोगों ने अपना व्यापार शुरू कर दिया है  |    सिवनी के  लखनादौन विकासखंड के  ग्राम पंचायत  मोहगांव में  एक महुआ का पेड़ विगत 2 दिनों से आस्था या यूँ कहे की अन्धविश्वास का केंद्र बना हुआ है  | इस अंधविश्वास के चलते यहाँ दिन रात लोग भरी संख्या में पहुँच रहे हैं  |  गौरतलब है की  होशंगाबाद में भी पिछले दिनों कुछ शरारती तत्वों ने अफवाह उड़ाई थी की |  की  महुआ के पेड़ को छूने से सभी बीमारियां दूर हो जाती है   |   जिसके बाद वहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु महुआ के पेड़ को छूने पहुंचने लगे थे  | और प्रशासन को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था | लखनादौन में  अंधविश्वास के चलते  महुआ के पेड़ के आसपास  हजारों की तादाद में  | भोले भाले आदिवासी किसान अपनी तकलीफ लेकर पेड़ के दर्शन करने पहुँच रहे है  |  बताया जा रहा है  कि बढ़ती भीड़ के कारण | ग्राम पंचायत मोहगांव  द्वारा  जो लग पहुँच रहे हैं उन्हें परेशानी ना हो इसके लिए  पेयजल हेतु टैंकर की व्यवस्था कर दी गई है  | और वहां दुकाने भी शुरू हो गयी हैं  जिसमे  |  भक्तों के लिए पूजन प्रसाद के लिए नारियल के साथ ही  | चाय नाश्ते के लिए कैंटीन भी शामिल हैं   |  आस्था के नाम पर व्यापार किया जा रहा है |  हैरानी वाली बात यह है की इस बारे में पुलिस प्रशासन को कोई जानकारी नहीं है   इस बारे में सयकोलॉजिस्ट डॉक्टर मीनल दुबे का कहना है की |  लोगों की आस्था के कारण लोग वहा जा रहे है |  जब कभी एक व्यक्ति अपने बिलीव के कारण ठीक हो जाता है  |  तो उसके कारण बहोत से लोग उनसे जुड़ जाते है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

KAILASH VIJAYVARGIYA

कमलनाथ सरकार अधिकारियों की अंगुलियों पर नाच रही सरकार ने उन अधिकारियों को नहीं क्या तो हम करेंगे बेनकाब   मध्यप्रदेश में हनी ट्रैप मामला अब तूल पकड़ता जा रहा हैं | भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा हैं की  | कमलनाथ सरकार अधिकारियों की अंगुलियों पर नाच रही है  |  क्योंकि मध्य प्रदेश के कई बड़े अधिकारी हनीट्रैप में फंसे हैं  |  विजयवर्गीय ने कहा कि अगर मध्य प्रदेश सरकार ने उन अधिकारियों को बेनकाब नहीं किया तो | |  हम उन्हें बेनकाब करेंगे हनी ट्रेप मामला अब सरकार के गले की फांस बनता जा रहा हैं |  एक पत्रकार द्वारा पूर्व मंत्री और अधिकारी के ऑडियो - विडिओ जारी होने के बाद |  अब आगे किसी तरह का कोई कड़वा सच सामने ना आये   | इसके लिए पत्रकार के दफ्तर को सील कर दिया गया था |  मगर अब भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बयान के बाद मध्यप्रदेश में एक नया भूचाल आ गया हैं  |  कैलाश विजयवर्गीय ने आरोप लगाया कि हनीट्रैप मामले में कमलनाथ सरकार अधिकारियों की अंगुलियों पर नाच रही है  |  क्योंकि मध्य प्रदेश के कई बड़े अधिकारी हनीट्रैप में फंसे हैं  |   विजयवर्गीय ने कहा कि अगर मध्य प्रदेश सरकार ने उन अधिकारियों को बेनकाब नहीं किया तो हम उन्हें बेनकाब करेंगे  |  विजयवर्गीय के इस बयान से अब अधिकारीयों से लेकर नेता सतके में आ गए हैं   |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 FILM PANIPATH

फिल्म में इतिहास को तोड़ मरोड़ कर किया प्रस्तुत    फिल्म पानीपत को लेकर  जाट समाज ने विरोध प्रदर्शन किया  |  और फिल्म निर्माता आशुतोष गोवारिकर के खिलाफ नारेबाजी की |  जाट समाज का कहना है की फिल्म के निर्माता ने भरतपुर नरेश महाराजा सूरजमल के चरित्र को |  धूमिल करने का प्रयास किया है  | विरोध स्वरुप जाट समाज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौपा है |  हरदा में जाट समाज ने फिल्म पानीपत के विरोध में प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा है  | जाट समाज का कहना है की फिल्म  में निर्माता आशुतोष गोवारिकर ने  इतिहास को तोड़ मरोड़ कर प्रस्तुत किया है |  जिसमे भरतपुर नरेश महाराजा सूरजमल के विराट चित्रण को धूमिल करने का प्रयास किया गया है |  फिल्म में महाराजा को लालची व अभद्र भाषा बोलने वाले किरदार के रूप में दिखाया गया है  | जो कि सच्चे इतिहास के वास्तविक स्वरूप से किसी प्रकार से मेल नहीं खाता |  ऐतिहासिक महापुरुष के चरित्र को जानबूझकर धूमिल करने का प्रयास किया गया है  | समाज केलोगों ने बड़ी संख्या में  प्रताप टॉकीज के गेट के सामने जाकर |  फिल्म निर्देशक आशुतोष गोवरीकर का पुतला दहन किया  | टॉकीज के संचालक ने फिल्म को बंद रखने का आश्वासन दिया है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 PRAHLAD LODHI

लोधी अब विधानसभा सत्र में होंगे शामिल   पवई विधायक प्रह्लाद लोधी पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद लोधी की विधानसभा सदस्यता बहाल कर दी गई है  |   विधानसभा सचिवालय द्वारा यह जानकारी दी गई है  | पवई विधानसभा रिक्त होने की जानकारी के संबंध में चुनाव आयोग को जो पत्र लिखा गया था   | वो पत्र  भी निरस्त कर दिया गया है    सुप्रीम कोर्ट ने पिछले हफ्ते  ही  मप्र हाईकोर्ट द्वारा निचली अदालत के फैसले पर रोक लगाने की  |  याचिका को खारिज कर दिया है |  इसके बाद से ही लोधी की सदस्यता बहाल होने की संभावना बढ़ गई थी  |  मप्र हाईकोर्ट ने लोधी की सजा को माफ नहीं किया है  |  लेकिन निचली अदालत के फैसले पर रोक लगाई है| उल्लेखनीय है कि पवई विधायक प्रहलाद लोधी के खिलाफ लंबित केस की सुनवाई में पिछले महीने भोपाल की स्पेशल कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई थी| जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने लोधी की सदस्यता रद्द कर दी थी  | आपको बता दे की भोपाल की विशेष अदालत से लोधी को मिली सजा पर हाईकोर्ट ने स्टे दे दिया था  |  इसी के विरोध में राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट गई थी  |  लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सरकार की एसएलपी खारिज कर दी  | अब लोधी की विधायकी बहाल हो गई है  | इससे पहले विधानसभा ने लोधी को अयोग्य करार दिया था  |  आपको बता दे की यह मामला क्या है | दरअसल तहसीलदार से पिटाई के एक पुराने मामले में लोधी को भोपाल की विशेष कोर्ट ने दोषी मानते हुए 2 साल की सजा सुनाई थी |  इसके बाद विधानसभा स्पीकर ने लोधी की विधानसभा सदस्यता खत्म कर दी थी | सजा के खिलाफ लोधी ने हाईकोर्ट में अपील की  |  जिसमें हाईकोर्ट ने 7 जनवरी तक सजा पर स्टे दे दिया था  | सुप्रीम कोर्ट में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा दायर विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) पर सुनवाई हुई  |  वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और विवेक तन्खा ने एसएलपी पर दलीलें दीं  |   लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इन्हें खारिज कर दिया  |  लोधी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी और पुरुषेंद्र कौरव ने पक्ष रखा था  | अब लोधी की विधानसभा सदस्यता फिर बहाल कर दी गई हैं  |  लोधी अब आने वाले सत्र में शामिल हो सकेंगे  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 PRIYAVRAT SINGH

पहले से बेहतर हुई है बिजली की स्थिति    एमपी के ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह ने कहा प्रदेश में  बिजली की स्थिति पहले से बेहतर हुई है | लेकिन कुछ राजनेता  आम बिजली उपभोक्ताओ को गुमराह करने का काम कर रहे हैं  ये लोग प्रदेश में अराजकता का महौल पैदा कर रहे हैं |  कुछ राजनेता लोग आम जनता को गुमराह किया जा रहा है | |  ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह ने कहा उनकी सरकार लगातार बिजली की स्थिति कोसुधार रही है |  बिजली के मसले पर पहले से ज्यादा काम हो रहा है  | लोगों के बिजली के बिल कम आना शुरू हो गए हैं  |  लेकिन प्रदेश में अराजकता का माहौल पैदा किया जा रहा है  |  प्रदेश में आम बिजलीं उपभोक्ताओ को कुछ राजनेताओं द्वारा गुमराह किया जा रहा है  | अधिकांश प्रदेश में लोग लाभ ले रहे हैं  | प्रदेश खुशहाल हो रहा है  |  बैतूल में 93 प्रतिशत व भोपाल में 82 प्रतिशत लोगों ने लाभ हासिल किया है |  1 करोड़ 17 लाख  लोगों  को लाभ मिल रहा है  |  इस बात को  मीडिया ने भी  दिखाया है  |  जिससे विपक्ष बौखलाया हुआ है    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 APRAAD SAMISHA

चंचल शेखर ने की अपराधों की समीक्षा   सिंगरौली में आई जी चंचल शेखर ने अपराधों की समीक्षा की और अधिकारीयों को निर्देश दिए कि महिला अपराध पर ख़ासा ध्यान दिया जाए |  उन्होंने पुलिस अधिकारीयों से कहा अपराध कैसे कम हों और  पीड़ित को न्याय मिले इस पर सबका ध्यान होना चाहिए  |  सिंगरौली में  रीवा जोन के आईजी चंचल शेखर ने  अधिकारियों के साथ वार्षिक अपराध समीक्षा की  | पुलिस अधीक्षक कार्यालय  के सभागर में आयोजित बैठक में  एसपी  अभिजीत रंजन | एएसपी  प्रदीप शेन्डे ने अपराधों के बारे में आईजी को जानकारी दी  |  बैठक में अपराधो का त्रिवर्षीय नक्शा थानावार प्रस्तुत किया गया  | 3 माह से अधिक अवधि के लंबित अपराध  |  जघन्य एवं सनसनीखेज अपराध की वर्तमान स्थति पर आईजी ने चर्चा की |  महिलओं पर घटित अपराध का त्रिवर्षीय तुलनात्मक अध्ययन भी किया गया  | महिला अपराधों पर तीव्र गति से कार्यवाही करने के लिए भी सभी अधिकारीयों को निर्देश दिए गए |       

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 OP SHRIVASTAV

सरकार और लोगों के बीच सेतु बनेगा जनसम्पर्क   ओ पी श्रीवास्तव ने मध्यप्रदेश जनसम्पर्क संचालक के रूप में काम शुरू कर दिया है | श्रीवास्तव ने कहा  जनसम्पर्क विभाग सरकार और जनता के बीच का एक सेतु है |  इसके जरिये  हम अपनी बात लोगों  को  समझायेंगे |  अब तक रीवा कलेक्टर रहे ओपी श्रीवास्तव  ने  जनसंपर्क संचालक के रूप में अपना काम शुरू कर दिया है  |  यह पद लंबे समय से खाली था  |  जनसंपर्क संचनालय पहुंचकर ओपी श्रीवास्तव ने संचालक जनसंपर्क का पदभार ग्रहण कर लिया |  जनसंपर्क संचालक पद के लिए लंबे समय से एक माकूल अधिकारी की तलाश चल रही थी  | जो सरकार और मीडिया के बीच ठीक से काम कर सके|   पिछले दिनों सरकार ने विकास नरवाल को संचालक बनाया था, लेकिन कार्यभार संभालने से पहले ही उनका आदेश निरस्त कर दिया गया|  उन्हें जनसम्पर्क विभाग के मुफीद नहीं माना गया था | श्रीवास्तव के नाम पर सभी स्तरों पर सहमति बनीं और उन्हें यह पद दिया गया |  श्रीवास्तव का कहना है | . जनसम्पर्क विभाग सरकार और जनता के बीच का एक सेतु है |  इसके जरिये  हम अपनी बात लोगों  को  समझायेंगे | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 SHIVRAJ SINGH CHAUHAN

शिवराज सिंह:दुष्कर्मी को फांसी दी जाए   भोपाल  की मनुआभान टेकरी पर आठ महीने पहले 12 वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद पत्थरों से कुचलकर हत्या के मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग को लेकर पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान धरने पर बैठे  | धरना स्थल रोशनपुरा चौराहे पर पर स्कूली बच्चे और बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंची  | पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे हैवानों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए |  दुष्टता का बर्ताव करने वाले इन लोगों को जिंदा रहने का हक नहीं  |  भोपाल की मासूम बेटी को न्याय दिलाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने धरना दिया | उन्होंने कहा  आखिर कब तक बेटियां दरिंदगी की शिकार होती रहेंगीं |  कोर्ट से भी निवेदन है कि दुष्कर्म के मामलों में त्वरित एवं कठोर सजा दी जाए  | इस दौरान पीड़िता की मां ने रोते हुए कहा कि मैं 8 महीने से न्याय के लिए भटक रही हूं, मुझे कब न्याय मिलेगा कुछ पता नहीं है | डीएनए रिपोर्ट के लिए क्या 8 महीने कम नहीं होते क्या  | मेरी बेटी के साथ दिन के उजाले में दरिंदों ने दुष्कर्म किया |  कितनी हिम्मत होती है उन दरिंदों में जो उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया |  इसके बाद उसकी पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी  |  पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एक मां 8 महीने से दर-दर भटक रही है, सिर्फ एक मांग कर रही है मेरी बेटी को न्याय दो  | आखिर कहां जाए ये मां, ऐसा क्रूर काम करने वाले नरपिशाच हैं  |  हमें अब एक ही बात करनी है कि बेटी के दोषियों को फांसी के फंदे पर लटका दिया जाए |  इससे कम कुछ नहीं, आखिर क्या करना है कि इस मामले को फास्ट्रेक कोर्ट में नहीं लिया गया।क्या ये हत्यारों को बचाने की साजिश नहीं है  |  हमारी मांग है हत्यारों को फांसी दो, फास्ट्रेक कोर्ट में केस चलाओ, डीएनए रिपोर्ट जल्द मंगवाओ  |  शिवराज सिंह ने कहा मैं कहना चाहूंगा माननीय कोर्ट से अगर बलात्कारी को जल्द सजा नहीं मिलेगी तो जनता हैदराबाद में हुए एनकाउंटर पर ताली  बजाएगी   आज हम सबकों मिलकर सोचने की जरूरत है |  हम शराब के अहाते बनाने नहीं देगें हम इन्हें बंद करवा कर रहेंगे  |  ये व्यवस्था बहुत घातक होगी  | आज बिटिया का परिवार अकेला नहीं है हम उनके साथ खड़े हैं  | हैदराबाद गैंगरेप के आरोपितों के एनकांउटर की तर्ज पर भोपाल में भी दुष्कर्म की शिकार बच्ची को न्याय दिलाने की मांग जोर पकड़ने लगी है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 NAVVIVAHIT HATYA

कांग्रेस विधायक पर लगा संरक्षण देने का आरोप   एक नवविवाहिता को जलाकर मारने वाले आरोपी अभी तक पुलिस की  गिरफ्त से बहार हैं  | आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे हैं | आरोपी को संरक्षण देने का आरोप कांग्रेस विधायक पर लग रहा हैं  | मृतक महिला के परिवार ने आरोप लगाया हैं की  | आरोपियों को कांग्रेस के विधायक ने संरक्षण दे रखा हैं  |  छतरपुर मे नवविवाहिता को जलाकर मारने वालो को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नही कर पाई हैं   |  मामला भगंवा थाने के नदी खेरा का है ,जहां डेढ़ महीने पहले नवविवाहिता सुशीला लोधी को उसके ससूराल पक्ष के पांच लोगो ने  केरोसिन डालकर जिंदा जलाकर मार दिया था  | जिसका इलाज के दौरान परिवार के लोगो ने कैमरे से बयान रिकॉर्ड कर लिया था  | जिसमे नवविवाहिता अपने ससूराल पक्ष पर जलाने का आरोप लगा रही थी  | पुलिस ने इस घटना का मामला तो दर्ज किया  |  लेकिन आरोपियों पर हत्या करने की धारा नही लगाई  | डेढ महीने से परिवार पुलिस के चक्कर लगा रहा है     लेकिन पुलिस ने आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नही किया  | परिवार का आरोप है  |  कि बडामलेहरा काग्रेस के विधायक प्रधुम्न लोधी एस पी पर दबाब बना रहे है कि  | आरोपियों को गिरफ्तार नही किया जाये |  और पीडित पक्ष पर दबाब बनाकर राजीनामा करवा दिया जाये  | आरोपियों को विधायक का सरक्षंण होने की वजह से  | आरोपी पीड़ित परिवार को  राजीनामा करने की धमकी देकर खुलेआम घूम रहे है  | वही पीडित पक्ष ने एडीशनल एस पी को ज्ञापन देकर कारवाई करने की मांग की है  |  वही एडीशनल एस पी ने जल्द ही आरोपियों पर इनाम घोषित करने की बात कही है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 PATRKAR BHAVAN

पत्रकारों की राजनीति का शिकार हुआ पत्रकार भवन   अच्छा भला भोपाल का पत्रकार भवन पत्रकारों की राजनीति का शिकार होकर रसातल में चला गया  | पत्रकार भवन की लीज रिन्यूअल की रिव्यू पिटीशन  खारिज कर दिए जाने के बाद प्रशासन ने पत्रकार भवन को तोड़ दिया |  सरकार का कहना है अब इस जगह नया मीडिया सेंटर बनाया जाएगा  |  भोपाल जिला प्रशासन और नगर निगम के अफसरों के मुताबिक पत्रकार भवन की लीज रिन्यूअल की रिव्यू पिटीशन  खारिज कर दिए जाने के बाद सरकार इस इमारत और इसमें संचालित कार्यालय को अवैध मान रही थी |  इस आधार पर सरकार ने  इस इमारत को गिराने की तैयारी करने के निर्देश जिला प्रशासन और नगर निगम अमले को दिए  |  हालांकि पत्रकार भवन की लीज का मामला हाईकोर्ट से खारिज किए जाने के बाद श्रमजीवी पत्रकार संघ ने अगले सप्ताह सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की बात कही थी |   इस भवन को गिराने के लिए सरकार और प्रशासन के आला अफसरों ने रविवार देर रात बैठक कर रणनीति बनाई  | तडक़े पांच बजे प्रशासन, नगर निगम के अमले ने भारी पुलिस बल के बीच इस भवन को ढहाने की कार्रवाही शुरु की  |  इसके लिए करीब आधा दर्जन जेसीबी और अन्य मशीनों का उपयोग किया  गया  | पत्रकार भवन के मलवे को भी  हटाने का काम भी शुरु कर दिया गया  | यह पत्रकार भवन लंबे समय से विवादों में रहा है  | पत्रकार भवन पर कब्जे को लेकर दो पत्रकार संगठन झगड़ रहे थे |  इसके बाद मामला सरकार से होते हुए कोर्ट तक पहुंचा, जहां कोर्ट ने लीज रिन्यूअल की रिव्यू पिटीशन भी खारिज करते हुए भवन को अवैध माना |  हाईकोर्ट ने श्रमजीवी पत्रकार संघ और पत्रकार भवन समिति की याचिकाएं खारिज कर दी थी  |  जस्टिस सुजॉय पॉल की एकलपीठ ने कहा कि संघ और समिति उक्त जमीन पर अपना अधिकार साबित करने में विफल रहे हैं  |  1969 में वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन को उक्त जमीन आवंटित की गई थी |  पिछली भाजपा सरकार के समय भी इस भवन की जगह नए मीडिया भवन को बनाने के लिए एक समिति का भी गठन किया था, लेकिन उसके बाद मामला आगे नहीं बढ़ सका  |  जनसंपर्क आयुक्त पी नरहरि का कहना है कि पत्रकार भवन की जगह पर सर्वसुविधायुक्त वल्र्ड क्लास मीडिया भवन बनाया जाएगा, जिसमें पत्रकारों के लिए बैठने के अलग कॉमन हॉल, पुस्तकालय, मीडिया सेंटर, वाई-फाई, कैंटीन समेत हर तरह की सुविधाएं रहेगी | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 MP PRUSHOTTAM SHARMA

 बीते  2 साल में 32 को मिला मृत्युदंड   मध्यप्रदेश महिला अपराधों में पहले नंबर पर है वहीँ  ... ऐसे मामलों में सजा देने के मामले में भी एमपी नंबर वन है  | लोक अभियोजन महानिदेशक पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा पिछले 2 साल में जघन्य अपराधों के 32 आरोपियों को मृत्युदंड की सजा दी गई है | लेकिन इनमे ऐ एक भी फांसी के फंदे तक नहीं पहुँच पाया है | मध्य प्रदेश में पिछले 2 साल में जघन्य अपराधों के 32 आरोपितों को मृत्युदंड की सजा दी गई है  | यह बात लोक अभियोजन महानिदेशक पुरुषोत्तम शर्मा ने मालनपुर के विकास भवन में कही  |  विकास भवन  जिला अभियोजन अधिकारी, सहायक अभियोजन अधिकारियों की संभागीय कार्यशाला हुई  |  कार्यशाला में 35 अभियोजन अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया |  लोक अभियोजन महानिदेशक पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि प्रदेशभर में विटनेस हेल्प डेस्क शुरू की हैं  | इसके लिए सॉफ्टवेयर भी तैयार कराया गया है |  इसकी सेंट्रल मॉनीटरिंग भोपाल में होगी  | इसमें गवाह का नाम, केस, पता, उम्र आदि संपूर्ण जानकारी रहेगी |  इसका मूल उद्देय न्याय दिलाना  | गवाह को सुरक्षा प्रदान कराना  | उसे यात्रा भत्ता आदि दिलाना है  |  महानिदेशक शर्मा ने कहा कि प्रदेशभर के सभी जिलों में जिला अभियोजन कार्यालय खोलने के लिए उन्होंने जमीन चिन्हित करवा ली है  |  जल्द ही शासन को 500 करोड़ का प्रस्ताव देंगे  |  इसे चरणवद्व तरीके से प्रदेशभर में अभियोजन के कार्यालय निर्मित कराए जाएंगे  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 SAPAKS

केंद्र का सवर्ण  व ओबीसी के ऊपर  कुठाराघात   आरक्षण को दस साल बताये जाएं के केंद्र सरकार के फैसले का सपाक्स ने विरोध किया है  .. सपाक्स ने कहा ये केंद्र सरकार का सवर्ण  व ओबीसी के ऊपर  कुठाराघात है  |  सिंगरौली में  सपाक्स  सहित कई संगठनों ने केंद्र सरकार के द्वारा आरक्षण को 10 सालों के लिए  बढ़ाए जाने के विरोध में सिंगरौली जिले में बंद रखा  | जिसका  व्यापक असर रहा  | सपाक्स सहित परशुराम सेना  | भारतीय ब्राह्मण महासभा  और अन्य  कई सामाजिक संगठनों ने बंद को पूरा समर्थन दिया   कार्यकर्ताओं ने शहर में घूम घूम कर दुकानें बंद कराई  |  जिसको  व्यवसायियों ने पूरा समर्थन  देकर अपनी  दुकानें बंद रखीं  |  सपाक्स के नेताओं का कहना था कि केंद्र सरकार ने सवर्ण  व ओबीसी के ऊपर  कुठाराघात किया है   | आरक्षण की समीक्षा होनी चाहिए और आरक्षण आर्थिक आधार पर होना चाहिए  |  सपाक्स ने कहा केंद्र सरकार को इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 JITU SONI

गार्डन की जमीन पर बने बंगले पर चला बुल्डोजर   इंदौर की  शांतिकुंज कॉलोनी में जीतू सोनी  के दूसरे बंगले के अवैध हिस्से पर भी नगर निगम का बुल्डोजर चला  | सोमवार अल सुबह से नगर निगम  और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई थी और दो पोकलेन मशीनों के जरिए उन्होंने अवैध हिस्सा गिराया |  बताया जा रहा है जीतू सोनी ने बगीचे की जमीन पर यह निर्माण किया था |  हनी ट्रेप के बड़े खुलासे के बाद सरकार ने जीतू सोनी को नेस्तनाबूत करने के लिए कई कदम उठाये हैं  | अब शांतिकुंज कॉलोनी में बने सोनी के बंगले के अवैध हिस्सों को तोड़ा गया  | बताया जा रहा है यह बंगला कॉलोनी के बगीचे की जमीन पर यह बना है, जिसमें दो हजार वर्गफीट पर बंगला बना था और छह से सात हजार वर्गफीट जमीन पर कब्जा किया गया था |  शांतिकुंज कॉलोनी के रहवासियों ने इसकी शिकायत पुलिस को की थी |  जिसमें उन्होंने बताया था कि किस तरह जीतू सोनी ने मंदिर और बगीचे की जमीन पर इसे बनाया है | नगर निगम के अपर आयुक्त रजनीश कसेरा भी इस कार्रवाई के दौरान मौजूद रहे  |  इनके साथ यहां बड़ी संख्या में पुलिस और निगमकर्मी भी मौजूद रहे  |  इसके पहले जीतू सोनी के माय होम होटल, बेस्ट वेस्टर्न होटल, ओ 2 कैफे और बंगले पर भी नगर निगम और प्रशासन की टीम ने अवैध हिस्सों पर कार्रवाई की थी | माय होम होटल से महिलाओं को भी बरामद किया गया था, जिनसे पूछताछ में पता चला कि माय होम होटल में उनसे डांस करवाया जाता था और ग्राहक जो पैसा उन पर लुटाते थे उसमें से ज्यादातर हिस्सा जीतू सोनी रख लेता था  |  पुलिस ने फरार जीतू सोनी की तलाश भी तेज कर दी है, जानकारी के अनुसार उसकी लोकेशन मुंबई में मिली है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 KAMLESHWAR PATEL

कांग्रेस सरकार की प्राथमिकता किसान और आम लोग   पंचायत मंत्री कमलेश्वर पटेल ने कहा कि लोगों को अब अफसरों और कलेक्ट्रेट चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है  | अब आपकी सरकार आपके द्वार पर है  कांग्रेस सरकार की प्राथमिकता में सबसे पहले किसान और आम लोग हैं  |  आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में सिंगरौली  के डोंडकी पहुँचे  पंचायत मंत्री कमलेश्वर पटेल ने  कहा कि 'आपकी सरकार आपके द्वार' में अब हर अधिकारी, जनप्रतिनिधि आपके घर तक पहुंच रहे हैं. | पहले आम जनता और किसानों को तहसील और कलेक्ट्रेट कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब सरकार खुद आपकी समस्याओं का निराकरण करने आपके द्वार पहुंच रही है. |  उन्होंने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता किसान और आम जनता को सुविधाएं देना है |  आपकी हर समस्या का निराकरण अब आपके गांव में ही किया जाएगा. |  इस जनसमस्या निवारण शिविर में  मंत्री पटेल ने जनता के कई आवेदनों का निराकरण मौके पर कराया | . मंत्री ने  स्वसहायता समूहो को ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत सब्जी उत्पादन के लिए 21 लाख 15 हजार |  वही  हितग्राहियों को लाडली लक्ष्मी योजना, मातृत्व वंदन योजना के प्रमाण पत्र वितरित किए   इस मौके पर पटेल ने  करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और भूमिपूजन भी किया |       

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 HAMIDIYA  CHORI

भर्ती बुजुर्ग महिला के पर्स से 26 हजार रुपए की चोरी चोरी करने वाली सफाईकर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार    हमीदिया अस्पताल में इलाज कराने के लिए भर्ती हुई एक बुजुर्ग महिला  |  के पर्स से अस्पताल की ही महिला सफाई कर्मचारी ने 26 हजार रूपये चुरा लिए   यह पूरा मामला अस्पताल के सीसी टीवी कैमरा में कैद हो गया हैं  | जिससे आरोपी महिला कर्मचारी की पहचान हुई |  पुलिस ने चोर सफाई कर्मी को गिरफ्तार कर चोरी की गयी रकम को बरामद कर लिया हैं |  ग्राम कापुर विदिशा निवासी 80 वर्षीय गोपीबाई को घायल अवस्था में 3 दिसंबर की रात 108 एंबुलेंस ने हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया था  |  भर्ती महिला गोपीबाई के पर्स से 26 हजार रुपए चोरी हो गए |  यह चोरी अस्पताल की सफाईकर्मी यूडीएस कंपनी की कर्मचारी उमा सिलावट ने की  | उसकी यह चोरी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई  |  जिससे इस महिला की पहचान हुई  | पुलिस ने महिला कर्मी को गिरफ्तार कर लिया है  | पुलिस ने उमा के पास से चोरी की रकम भी बरामद की  |  हालांकि, पुलिस को मिली रकम कुछ काम है  |  पुलिस को आशंका है कि चोरी की वारदात में कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं  |  जिन्होंने वारदात के बाद रकम का आपस में बंटवारा कर लिया होगा  |  कोहेफिजा थाना पुलिस की मानें तो प्रकरण दर्ज करने के बाद एक टीम को गंजबासौदा भेजा गया था  |   जहां से आरोपी उमा को गिरफ्तार किया गया |  पुलिस की टीम उसे थाने लेकर आई और वारदात के संबंध में उससे पूछताछ की  |  शुरुआत में उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की  | लेकिन जब सीसीटीवी फुटेज दिखाए तो वह खामोश हो गई   |   पुलिस उससे वारदात में शामिल दूसरे लोगों के बारे में पूछताछ कर कर रही है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 SADHVI PRAGYA SINGH THAKUR

एफआईआर दर्ज नहीं होने पर साध्वी प्रज्ञा ने जताई नाराज़गी जलाने की धमकी पर भी  विधायक पर दर्ज नहीं हुआ केस   मध्यप्रदेश पुलिस पर सरकार का किस कदर दबाव है इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को जलाने की धमकी देने वाले कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करने से मना कर दिया  |  सांसद साध्वी प्रज्ञा के घंटों पुलिस स्टेशन में बैठे रहने के बाद भी पुलिस ने उनकी शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं की  |  कमलनाथ सरकार के दबाव में काम कर रही भोपाल पुलिस ने जब कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी पर केस दर्ज नहीं किया  तो सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह को  कमला नगर थाने में धरने पर बैठने पड़ा  |  लेकिन सरकार के दबाव में पुलिस विधायक के खिलाफ एफआईआर नहीं कर पाई. |  सांसद प्रज्ञा ने  थाने में कहा कि मैं खुद चलकर आई हूं तो लिखित में शिकायत की क्या जरूरत है? अभी एफआईआर दर्ज की जाए  | पुलिस अधिकारियों ने आनाकानी की तो साध्वी ने पुलिस अफसरों के सामने चूड़ियां फेंक कर  आक्रोश जाहिर किया और धरना  दिया  |  साध्वी के समर्थकों इस दौरान पुलिस स्टेशन में धरने पर बैठे रहे |  पुलिस सूत्रों ने बताया कि उन्हें ऊपर से मामला दर्ज नहीं करने के निर्देश मिले हैं  | इसके बाद करीब डेढ़ घंटे प्रज्ञा और उनके समर्थक धरने पर बैठे रहे  |  बाद में बीजेपी हाईकमान से फोन पर बात होने  के बाद प्रज्ञा ने धरना समाप्त   कर दिया  | संसद में नाथूराम गोडसे  को लेकर दिए गए भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान के बाद कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी  ने घोषणा की थी कि वह प्रज्ञा सिंह  को जिंदा जला देंगे  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

PC SHARMA

208 संजीवनी क्लीनिक खोलने की योजना   मध्यप्रदेश के  जनसंपर्क मंत्री  पीसी शर्मा और मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष एमपी प्रजापति ने  भोपाल  दर्शन नगर  में संजीवनी क्लीनिक का उद्घाटन किया  स्वास्थ्य सेवाओं के मध्यप्रदेश में बुरे हाल हैं ऐसे में ये संजीवनी क्लिनिक लोगों को राहत देने का काम करेंगे  |  कमलनाथ सरकार ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार के मोहल्ला क्लिनिक की तर्ज पर इसे तैयार किया है |  एमपी में चरमराती स्वास्थ्य सेवाओं के बीच  प्रमुख कस्बों और शहरों में कुल 208 संजीवनी क्लीनिक खोलने की योजना सरकार की है  | इनमें  अट्ठासी सुविधाएं मार्च 2020 तक चालू हो जाएगी  | दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक के आधार पर बने यह क्लीनिक अभी तक इस तरह की सेवाओं से दूर रहे शहरी झुग्गी बस्तियों के लोगों को ओपीडी सेवाएं देने के लिए बनाए गए हैं  | पहले चरण में  इंदौर भोपाल ग्वालियर और जबलपुर में क्लीनिक का उद्घाटन किया जाएगा  |  भोपाल की चार इमली झुग्गी बस्ती में जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा और विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने संजीवनी क्लनिक का उद्घाटन किया  |  ये क्लीनिक सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक खुलेंगे  |  इनमें सामान्य ओपीडी सेवाएं गर्भवती माताओं के लिए प्रसव पूर्व देखभाल टीकाकरण संक्रामक और गैर संक्रमण रोगों की स्कैनिंग  |  यह एमसीडी विशेष रूप से उच्च रक्तचाप |  मधुमेह और मुंह स्तन और गर्भाशय कैंसर के रोगियों की जांच परीक्षण और पंजीकरण भी किया जाएगा  | क्लीनिक में 68 प्रकार की जांच होगी और लगभग 120 दवाएं मुफ्त दी जाएंगी  |         

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 RET MAFIA

सरकारी कर्मचारियों को धमका रहा है माफिया   मध्यप्रदेश के कांग्रेस राज में रेत माफियाओं के हौंसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वे सीधे सरकारी कर्मचारियों को धमकाने से भी बाज नहीं आ रहे हैं  | ऐसा ही एक मामला छतरपुर में देखने को मिला  |  कांग्रेस राज आते ही वक्त बदला तो रेत माफिया के हौंसले फिर बुलंद हो गए हैं  | छतरपुर मे रेत माफिया  सरकारी  कर्मचारियों  को धमकाने से पीछे नही हट रहा है  |  ताजा मामला चंदनगर रेंज के सीगोन  का  है  |  जहां वन विभाग मे पदस्थ बीट गार्ड  अयोध्या प्रसाद  धुर्वे को डंप रेत पर कारवाई करने पर जान से मारने की धमकी रेत माफियाओं ने  दी है |  जिस पर बीट प्रभारी ने बमीठा थाने मे लिखित  शिकायत की है और धमकी देने वाले का आडियो भी पुलिस को दिया है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 KISAN  SONG

'ओ यूरिया ओ यूरिया'सोशल मीडिया पर वायरल   ओ साहिबा ओ साहिबा  | ये गाना तो आपने खूब सुना होगा  | मगर जब एक किसान इस गीत को गाता हैं तो इसके बोल बदल जाते हैं | . किसान का दर्द इस गाने ने उतर जाता हैं   |  इस वक्त मध्यप्रदेश का किसान अपनी फसल को बचाने के लिए यूरिया के लिए परेशां हैं  |  सरकारी दावे और वादों की पोल खोलता यह गीत  .| सबको बहुत पसंद आ रहा हैं जिसके बोल हैं  | ओ यूरिया  | ओ यूरिया  |  कहा मिलोगी तुम  |  यूरिया की किल्लत को लेकर किसान परेशान हैं 'ओ यूरिया ओ यूरिया'कहा मिलोगी तुम  | ये बोल सुनकर आप समझ ही गए होंगे की किसान यूरिया ढूंढ रहा हैं  | जो लंम्बी कतरे लगाने के बाद भी किसानो को नहीं मिल पा रही हैं  | दरअसल प्रदेश में यूरिया की धीमी वितरण प्रक्रिया को लेकर प्रदेश का किसान परेशान हैं |  और इस परेशान किसान ने अपना दर्द बयान करते हुए एक गाना 'ओ यूरिया ओ यूरिया' गाया है  | अब  किसान का यह विडियो सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हो रहा है  | पहले आप इस गाने को सुनिए |  अब आपको इस गीत को गाने वाले किसान के बारे में बताते हैं  |  भोपाल के विरहा श्याम खेड़ी गांव का रहने वाला ये  किसान बीएम पाल हैं  |   गाने के बोल 'ओ सायबा  ओ सायबा' हिंदी फिल्म 'दिल हैं तुम्हारा' के हैं  |  जिसे बदल कर किसान ने ओ यूरीया ओ यूरिया कहां मिलोगी तुम  |  कर दिया हैं   | दरअसल किसान को जितनी यूरिया अपनी फसल के लिए चाहिए |  किसी भी किसान को सरकार उतनी यूरिया उपलब्ध नहीं करवा पा रही हैं  |  जिससे किसान को अपनी फसल बचाने का संकट खड़ा हो गया हैं  |  गाना गाने वाले किसान के परिवार के पास 7 एकड़ जमीन है  | जिसके लिए लगभग 20 बोरी यूरिया की आवश्यकता है  |   लेकिन उसे अभी तक सिर्फ पांच बोरी ही यूरिया ही मिली है  | किसान के परिवार में 7 लोग हैं |  जो इस जमीन की खेती पर निर्भर हैं  |  किसान की मानो तो अगर उसकी फसल को यूरिया नहीं मिली  | तो फसल पैदा नहीं होगी   | और फसल पैदा नहीं होगी तो | पूरे परिवार पर संकट आ जाएगा   आपको याद दिलाते चले |  की इससे पहले भी एक किसान ने अपने दर्द को एक गीत में बयान किया था  |  किसान ने सोयाबीन को लेकर "सोयाबीन मेरे प्यारे सोयाबीन" गाना गाया था  |  जो लोगों ने बहुत पंसद किया था  |  जो भी हो  सरकार तक अपनी बात पहुंचने का किसानो ने ये अनोखा तरीका अच्छा हैं     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 ACCIDENT

बोलेरो कार सामने से आकर ट्रक में घुस गई   एक बोलेरो सामने से आ रहे ट्रक में जा घुसी  | ये टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो में सवार दो लोहों की मौके पर ही मौत हो गई |  यह हादसा टीकमगढ़ के पास हुआ  |  बड़ागांव धसान-टीकमगढ़ मार्ग  पर शुक्रवार की देर रात ट्रक और बोलेरो  जीप  की टक्कर में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई  |  सड़क हादसा होते ही मार्ग पर जाम लग गया और ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी |  पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जीप में फंसे शवों को निकालते हुए पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा  |  सिटी कोतवाली टीआई अनिल मौर्या ने बताया कि सोयाबीन से भरा हुआ ट्रक   टीकमगढ़ की ओर आ रहा था  |  इसी दौरान टीकमगढ़ से बड़ागांव की ओर जा रही बोलेरो कार  सामने से जाकर ट्रक में घुस गई |  इससे बोलेरो में सवार सुनील राय  और धर्मेंद्र  राय की मौके पर ही मौत हो गई  | उन्होंने बताया कि मृतक बड़ागांव धसान स्थिति शराब कंपनी में कार्य करते थे और यह जीप भी शराब कंपनी की ही है  | घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शवों को वाहनों से निकालते हुए पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा | इस हादसे के बाद से ट्रक का ड्राइवर भी गायब है  |                         

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 MATR SHAKTI SANGTHAN

पुलिस की कार्यवाही का मातृशक्ति संगठन ने किया समर्थन    हैदराबाद पुलिस द्वारा बलात्कार व हत्या के चारों आरोपियों को एनकाउंटर करने की कार्यवाही का   | मातृशक्ति संगठन , यूथ विंग समर्पण युवा संगठन  ने खुलकर समर्थन किया हैं  |  देश की बेटी के साथ घटित हैवानियत का गम तो भूलने लायक नहीं है पर हैवानों को दी गई सजा ने इस दुख को थोड़ा सा हल्का किया है  |  मातृशक्ति संगठन यूथ विंग समर्पण युवा संगठन सिवनी मध्यप्रदेश ने   |  कहा की हैदराबाद पुलिस की इस कार्यवाही का हम खुलकर समर्थन करते है  | और हैदराबाद पुलिस को लाखों सलाम करते है  | जब जब इस दुनिया मे अत्याचार बढ़ें हैं तब तब उनका अंत करने किसी न किसी हुतात्मा को अवतरण लेना पड़ा है  | महिला डॉ के साथ हुई हैवानियत से पूरी दुनिया भी रोइ और आंसू पोंछने का पहला कदम उठाया हैदराबाद पुलिस ने  |  देश के कोने कोने में महिला डॉ को श्रद्धांजलियां दी गई  | लेकिन सच्ची श्रद्धांजलि महिला डॉ के गुनाहगारों को उनकी करनी की सजा हैदराबाद पुलिस द्वारा एनकाउंटर करके दी गई |   इस कार्यवाही से पीड़िता के परिवार सहित सारा देश  खुश है |  देश की बेटी के साथ घटित हैवानियत का गम तो भूलने लायक नहीं है |  पर हैवानों को दी गई सजा ने इस दुख को थोड़ा सा हल्का किया है |  देश भर में हैदराबाद पुलिस की जीत को बधाइयां मिल रही हैं सारा देश खुशी के आंसू लिए देश की बेटी प्रिंयका को याद कर रहा है  |  इस दौरान सिवनी के मातृशक्ति संगठन यूथ विंग समर्पण युवा संगठन द्वारा नगर के प्रमुख मार्ग कचहरी चौक में एकत्रित होकर आतिशबाजी की ओर मिठाईया बाटी एवं मार्ग पर तैनात पुलिस बल को भी मिठाई भेंट कर पुलिस प्रशासन जिंदाबाद के नारों के साथ |  संगठन ने मौजूदा सरकार से यह पुनः मांग  कि  | की फ़ास्ट ट्रेक कोर्ट का सही अर्थ यही है ताकि इस तरह की हैवानियत हमारे देश मे दोहराई न जाये जल्द ही सरकार बलात्कार जैसी घटानाओं पर कड़ा रुख अपनाएं |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 HATYA

साईकिल वालों ने बाइक वालों को मारा   छतरपुर के पन्ना नाका क्षेत्र में साइकिल व बाइक की मामूली टक्कर में युवकों के दो गुट आपस में भिड़  गए  | मारपीट और  छुरेबाजी में एक युवक की मौत हो गई |  पुलिस ने ग्यारहवीं कक्षा के एक छात्र सहित अन्य पांच पर हत्या का मामला दर्ज किया है |  सटई रोड स्थित संध्या बिहार कॉलोनी में रहने वाला रीतेश तिवारी अपनी बाइक पर चार दोस्तों के साथ जा रहा था |  तभी रीतेश की बाइक पास से गुजर रहे   कक्षा 11वीं में पढ़ने वाला छात्र आकाश पटेल की  साइकिल से  टकरा गई  | जिस पर कुछ देर कहासुनी हुई और  मामूली विवाद ने तूल पकड़ लिया और बात जब देख लेने तक पहुँच गई | आकाश ने रीतेश और उसके साथियों से एक्सीलेंस हायर सेकंडरी स्कूल  तक चलने के लिए कहा |  रीतेश भी अपने साथियों के साथ यहां तक पहुंचा तब तक छात्र आकाश पटेल ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया  | स्कूल की छुट्टी के पूर्व ही यहां युवकों के दोनों गुट न सिर्फ विवाद करने लगे, बल्कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई |   इसी दौरान आकाश पटेल गुट के किसी साथी ने छुरा निकालकर रीतेश के पेट में मार दिया  |  रक्तरंजित रीतेश मौके पर गिर पड़ा |   वहीं आकाश अपने साथियों सहित मौके से भाग गया  | खून से लथपथ रीतेश को तत्काल ही जिला अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई  |  पुलिस ने आरोपियों  के खिलाफ हत्या का मामला पंजीबद्ध कर उनकी तलाश  शुरू कर दी है |                   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 B.R. AMBEDKAR

मूर्ति पर माल्यार्पण करअंबेडकर को किया याद     डॉ भीम राव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर सिंगरौली जिले की प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने आंबेडकर चौक पर | आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया  |  कहा की आंबेडकर का भारत के विकास में बड़ा योगदान हैं |  सिंगरौली के वैढन में डॉ॰ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर  प्रदेश व जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में  अंबेडकर चौक वैढन में आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया  |  वक्ताओं ने  कहां की आंबेडकर का भारत के विकास में बड़ा योगदान रहा है  |   एक अर्थशास्त्री, समाजशास्त्री, शिक्षाविद् और कानून के जानकार के तौर पर अंबेडकर ने आधुनिक भारत की नींव रखी थी  | सामाजिक असामान्यताओ को मिटाने के लिये उन्होंने काम किया  | बॉम्बे हाई कोर्ट में वकालत करने के दौरान उन्होंने  दलित व वंचित समाज की सामाजिक स्थिति को बढ़ाने के लिये |  समाज में अस्पृश्यों को ऊपर उठाने के लिये उन्होंने भेदभाव का विरोध किया  |  दलित वर्ग के लोगों के कल्याण और उनके सामाजिक-आर्थिक सुधार के लिये  | अस्पृश्यों के बीच शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये ‘बहिष्कृत हितकरनी सभा’ कहे जाने वाले एक कार्यक्रम का आयोजन किया था |  उन्होने अपने विचारों को रखते हुए कहा था कि “मूक नायक, बहिष्कृत भारत और जनता समरुपता” जैसे विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन द्वारा उन्होंने दलित अधिकारों की भी रक्षा की  |  उक्त अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी सहित प्रदेश के  पदाधिकारी अमित द्विवेदी  ,प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह , परिवहन प्रकोष्ठ ,राम गोपाल पाल जिला अध्यक्ष   सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

HATHIYO KA KHOOF

माफियाओं की जंगल कटाई गाँव में घुस रहे हैं जानवर हाथियों ने चौपट की किसानो की फसलें   माफियाओं के जंगल में अंधाधुंध पेड़ों की कटाई से जंगल नष्ट होते जा रहे है |  जिसके परिणाम स्वरुप जंगली जानवर गांवो और कस्बों में आ रहे है  | इसी के चलते  नासिंहपुर में  इन दिनों हाथियों का  एक जत्था  गाँव में घुस आता  है |  जिसके कारण किसानो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है  | हाथियों ने किसानो की फसलें चौपट कर दी हैं | जिसको लेकर किसानो ने कलक्ट्रेटे का घेराव करने की बात कही है |   नरसिंहपुर मे इन दिनों अन्नदाता कहे जाने वाला किसान अत्त्यन्त दहशत की जिंदगी जीने पर मजबूर हो चुका है |  जिले के आस- पास के गांवो मे  जंगली हाथियों का दल कई दिनों से भ्रमण कर रहा है |  इन जंगली हाथियों ने किसानो की फसलों को चौपट  कर दिया है |  जिले के ग्राम बचई , चिलाचोंद, डांगीठाना, समनापुर में जंगली हाथियों का आतंक मचा रखा  है |  क्षेत्र के बीहड़ी गांव के लोग असुरक्षित महसूस कर रहे है  | आये दिन जीव- जंतु गांवों व कस्बों की ओर भाग कर आ रहे हैं  | और कभी कभी  जंगलों से पलायन इन जीव जंतुओं की मौत का कारण भी बन जाता है  |  बताया जा रहा है  की नरसिंहपुर में  पेड़ो की  अवैद्य अंधाधुंध  कटाई के कारण  पर्यावरण के लिए तो गंभीर संकट पैदा हो ही रहा है  | जंगली जीव जंतुओं के लिए भी परेशानी का सबब बन गया है |   इस क्षेत्र के जंगलों में लकड़ी माफियाओं की गतिविधियों के फलस्वरूप  | अब जंगली जानवर जंगलों  से निकल कर गांवों और कस्बों की ओर आ रहे हैं  |  और  सड़क पर वाहनों की चपेट में आकर दम तोड़ रहे है |  क्षेत्र में जिस तरह से लकड़ी का अवैद्य रूप से  अंधाधुंध कटान बढ़ा है  | इस स्थिति में जानवर  भागकर बीहड़ी क्षेत्र से सटे गांवों में पहुंचते हैं |  जहां आबादी का आभास होते ही इधर-उधर  भागते हैं |  इससे इन गांवों में रहने वाले लोगों के लिए खासा संकट पैदा हो जाता है | नरसिंहपुर में  जंगली   हाथियों  के डर के चलते इन गांवो मे अभी आलम ये  है की शाम ढलते ही लोग घरों में दुबक जाते हैं |  हाथियों के  गाँव मे आने से  ग्रामीण    जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली  से काफ़ी गुस्सा है  | और  किसानों में आक्रोश भड़कता जा रहा है  | जिसके चलते किसानो ने जिला प्रशासन को चेतावनी  दि है की  | शीघ्र कोई हल नहीं निकाला तो  कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 CHEDCHAD

पिता के साथ जा रही नाबालिग को छेड़ा   ग्वालियर में अपने पिता के साथ जा रही एक नाबालिग लड़की के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ की  |  लड़की ने इस घटना का विरोध किया और लोगों ने युवक की पिटाई लगाईं और पुलिस के हवाले कर दिया  |  माता पिता के साथ बाजार जा रहीं नाबालिग लड़की के साथ सरेराह छेड़छाड़. करने का मामला सामने आया है  | लड़की ने इस घटना का विरोध किया तो छेड़खानी कर रहे युवक को जनता ने  अच्छे से सबक सिखाया  |  लोगों ने इस युवक पर जमकर हाथ साफ किये और इसे पुलिस के हवाले कर दिया | अब इस बदमाश युवक की पिटाई का वीडिओ खूब वायरल हो रहा है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 ATITHI TEACHER

कांग्रेस भूल गई है वचन अतिथि शिक्षक करेंगे आंदोलन   कांग्रेस ने  विधानसभा चुनाव के दौरान अपने  वचन पत्र में कहा था की  | अतिथि शिक्षकों को गुरु जी की तर्ज पर  नियमित किया जाएगा  | लेकिन सरकार बने  एक साल होने कोने को है और  अभी तक अतिथि शिक्षकों को नियमित नहीं किया गया  |  जिससे कमलनाथ सरकार से नाराज अतिथि शिक्षकों ने कलक्ट्रेटे पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा  | और कांग्रेस के वचनो को याद दिलाया  |  सिंगरौली में नियमतिकरण की मांग को लेकर अतिथि शिक्षकों ने कलक्ट्रेटे पहुंचकर मुख्यमंत्री कमलनाथ के नाम ज्ञापन सौंपा और सरकार को उनके चुनाव से पहले दिए वचन को याद दिलाया  | दरअसल कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में अतिथि शिक्षकों से वादा  किया था की  | उनकी सरकार बनने पर 90 दिन के अंदर  अतिथि शिक्षकों को गुरु जी की तर्ज पर  नियमित  किया जाएगा  |  लेकिन कमलनाथ सरकार बने हुए एक साल हो गया  और उसने अपना वचन नहीं निभाया है |  जिससे अतिथि शिक्षक खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं  | अतिथि शिक्षकों का कहना है की अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वो भोपाल  में आंदोलन करेंगे  | और  कांग्रेस को उनके वचनो को याद दिलाएंगे  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 MISION SAHASHI

बेटियों को निडर और मजबूत बनने की दी प्रेरणा   अखिल भारती विद्यार्थी परिषद् ने मिशन साहसी कार्यक्रम का आयोजन किया  | आयोजन में बड़ी संख्या में छात्राओं  और महिलाओं ने भाग लिया  | हैदराबाद जैसी घटना सिंगरौली में ना हो इसके लिए बेटियों को सजग , निडर  और मजबूत  बनने की प्रेरणा दी गई |  सिंगरौली में अखिल भारती विद्यार्थी परिषद् द्वारा  मिशन  साहसी   कार्यक्रम का आयोजन किया गया   |  आयोजन में बड़ी संख्या छात्रों और महिलाओं ने भाग लिया  |  इस मौके पर   सिंगरौली की महापौर प्रेमवती खैरवार और  पुलिस चौकी  प्रभारी प्रियंका शर्मा मुख्य अतिथि के तौर  पर मौजूद रहीं |  इस दौरान  सभी ने अपनी कला का  प्रदर्शन दिखाया  |  चुन कुमारी स्टेडियम में कोच  और टीचर अरविंद  ने सभी को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया  |  अखिल भारती विद्यार्थी परिषद की जिला सयोंजक पूर्णिमा सिंह ने लड़कियों से अपील की  |  लड़कियां निर्भर नहीं  निडर बने  | लड़कियों ने  हम भारत की नारी हैं फूल नहीं चिंगारी है  के नारे भी लगाए  |  साथ ही कहा यदि सिंगरौली में  हैदराबाद जैसी घटना हुई  |  तो सिंगरौली की बेटियां  मुंह तोड़ जवाब देंगी |  बेटियां किसी से कम नहीं  |  आत्मरक्षा के लिए  बेटियां हमेशा सक्षम है  | आज के समय में बेटा बेटी मे कोई फर्क नहीं है   | आज की बेटियां सेना, पुलिस, डॉक्टर, इंजीनियर, प्रोफेसर, सहित कई क्षेत्रों में कार्य कर रही हैं  |           

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 BACHI SHAV

रेप कर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार   कुछ समय पूर्व महू के प्रशांति हॉस्पिटल के सामने खंडहर में मिले बच्ची के शव के मामले की गुत्थी को सुलझाने में  पुलिस को बड़ी सफलता हांसिल हुई हैं | पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है  |  कुछ दिन पूर्व महू के प्रशांति हॉस्पिटल के सामने खंडहर में मिले बच्ची के शव के मामले में पुलिस ने दुष्कर्म कर हत्या करने वाले आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर लिया है  |  प्रशांति हॉस्पिटल के समीप खंडर में पुलिस को एक 4 साल की मासूम का शव मिला था  |  पुलिस को शव के पोस्टमार्टम के बाद |  मासूम के साथ दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि  हुई |  मासूम के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या की घटना के बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी  | क्षेत्र में लगे सीसीटीवी को खंगाल कर पुलिस आरोपी का सुराग जुटा रही थी |  तलाश के दौरान पुलिस को शहर के प्रशांति हॉस्पिटल के पास रहने वाले अंकित का घटना में संलिप्त होने का पता लगा  | वही सीसीटीवी फुटेज में सामने आ रहे हुलिए के आधार पर पुलिस ने अंकित को हिरासत में लिया  |  पूछताछ  में  अंकित द्वारा घटना को अंजाम दिया जाना कबूल किया  |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 ACCIDENT

ड्राइवर की गलती ,रफ़्तार बस ट्रक में जा घुसी मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जताया घटना पर दुख   रीवा के गुढ़  बायपास पर एक तेज रफ़्तार बस खड़े ट्रक में जा घुसी  |  ये हादसा इतना भीषण था कि बस के परखच्चे उड़ गए | . बस में सवार दस यात्रियों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा  यात्री घायल हो गए  |  कुछ घायल बस और ट्रक के बीच फंसे रह गए जिन्हें बड़ी मशक्क्त के बाद निकाला जा सका  | इस मामले में बस ड्राइवर की गलती साफ़ नजर आई  |  सुबह लगभग 6 बजे एक तेज रफ़्तार बस खड़े ट्रक के पीछे से टकरा गई, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए |  कई यात्री बस में फंस गए  |  तेज रफ्तार बस के ट्रक के पीछे से टकराने से उसका अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया |  ट्रक में फसी बस को अलग करने के लिए जेसीबी का इस्तेमाल किया गया  |  प्रधान ट्रेवल्स की यह बस रीवा से सीधी जा रही थी इसी दौरान बायपास पर यह हादसा हो गया  | घटना के बाद यात्री घबराकर चिल्लाने लगे, इसके बाद वहां से गुजर रहे अन्य लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी |  उन्होंने बस के पीछे का दरवाजा खोलकर वहां बैठे यात्रियों को भी बाहर निकाला  |  कुछ घायल यात्रियों को इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया  |  दख़ल न्यूज़ संवाददाता  राजकुमार पाण्डे ने बताया  |  बस में करीब 60 यात्री सवार थे  |  घायल यात्रियों का कहना है ड्राइवर बस को बहुत तेज रफ्तार में चला रहा था  | इसी दौरान गुढ़  बायपास पर वो नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क किनारे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई  | अगले हिस्से में  बैठे ड्राइवर और यात्रियों की मौत हो चुकी थी  |  इस मंजर को देख पीछे बैठे यात्री घबराकर चिल्लाने लगे  |  संभागायुक्त डॉ अशोक कुमार भार्गव एवं रीवा पुलिस महानिरीक्षक चंचल शेखर ने संजय गांधी अस्पताल पहुंचकर मृतकों के परिजनों को ढाढ़स बंधाया  |  संभागायुक्त ने कहा कि प्रशासन की तरफ से हर संभव मदद दिलाई जाएगी, वहीं आएगी चंचल शेखर द्वारा कहा गया कि प्रधान ट्रैवल्स के ऊपर कड़ी से कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी  |  पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस भीषण सड़क हादसे पर दुख जताया  |  मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा कि रीवा से सीधी जा रही एक यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई  | इस भीषण दुर्घटना में मृत सभी यात्रियों के परिवारों के प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं |  इस दुर्घटना में घायल सभी यात्रियों का समुचित इलाज कराने के निर्देश दिए गए हैं |  पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद के निर्देश दिए गए हैं  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 CANARA BANK

अपराधियों को जल्द से जल्द मिलना चाहिए  कड़ी सजा     हैदराबाद में एक  डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद  जलाकर हत्या करने के विरोध में  | केनरा बैंक  ऑफिसर्स एसोसिएशन के सामाजिक संगठन केनपाल ने मोमबत्ती जलाकर शांति मार्च निकाला और  विरोध प्रदर्शन किया  | संगठन का कहना है की इस तरह की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को  बख्शा  नहीं जाना चाहिए  |  और जल्द से जल्द अपराधियों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए   |  हैदराबाद में एक लड़की के साथ हुई  अमानवीय घटना के बाद पूरे देश में रोष व्याप्त है  | भोपाल के  व्यापम चौराहे पर  केनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के सामाजिक संगठन केनपाल ने  |  मोमबत्ती जलाकर शांति मार्च निकाला  |  एवं दर्दनाक घटना की घोर निंदा की  |  सीबीओए के जॉइंट जनरल सेक्रेटरी के के त्रिपाठी ने कहा की इस तरह की घटना करने वाले अपराधियों को बिलकुल नहीं  बख्शा  जाना चाहिए  |  और उन्हें जल्दी से जल्दी कड़ी सजा दी जानी चाहिए  |  ताकि आने वाले समय में इस प्रकार की कोई घटना ना हो  | इस  दौरान बैंक के  अधिकारी  बड़ी संख्या में मौजूद रहे  |         

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 JITU SONI

जीतू सोनी की संपत्ति के अवैध हिस्सों को तोड़ा गया   संझा लोकस्वामी अखबार में हनीट्रैप की ख़बरें सबूतों के साथ प्रकाशित होने के बाद सरकार ने जीतू सोनी पर नकेल कसी और उनके अवैध कारोबारों का खुलासा किया  | इंदौर प्रशासन ने जीतू सोनी की सम्पत्तियों पर किये गए अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया और तोड़ा   | इस कार्यवाही के बाद इंदौर प्रशासन पर भी सवाल उठना शुरू हो गए हैं कि इतने सालों से सब कुछ गलत हो रहा था तो प्रशासन आँख बंद कर क्यों बैठा रहा |  संझा लोकस्वामी में हनी ट्रेप मामले के खुलासे के साथ सरकार ने जीतू सोनी के अवैध कारोबारों पर शिकंजा कैसा और मानव तस्करी, अतिक्रमण, लूट व अन्य मामले दर्ज किए | जीतू सोनी के अवैध निर्माण पर गुरुवार अल सुबह 5 बजे से नगर निगम का बुल्डोजर चलना शुरू हो गया  |  साउथ तुकोगंज स्थित होटल बेस्ट वेस्टर्न के अवैध हिस्सों को हटाने का काम  शुरू हुआ  |  इसके साथ ही गीता भवन चौराहा स्थित होटल माय होम, कनाड़िया रोड स्थित सोनी के बंगले, ओ2 और न्यू पलासिया स्थित ओ2 कैफे के अवैध हिस्सों पर भी कार्रवाई  हुई  |  जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम के अफसरों ने चारों जगह मुआयना करने व दस्तावेज जुटाने के साथ ही कार्रवाई की रूपरेखा  दो दिन पहले ही  तैयार कर ली थी |  जीतू सोनी के अवैध कारोबार के खिलाफ शुरू हुई कार्रवाई बुधवार देर रात तक जारी रही  |   जीतू की चारों स्थानों की संपत्ति की नपती शुरू  की गई |  बुधवार को निगम अधिकारी चारों जगह पहुंचे और देखा कि किस इमारत में कितना हिस्सा तोड़ा जाना है  | माय होम होटल पर कार्रवाई के दौरान निगम की 3 में से 2 पोकलेन मशीन तकनीकी खराबी की वजह से बंद हो गई   इस  कार्रवाई से पहले 100 से ज्यादा गैस सिलेंडर भी जब्त किए गए  . कार्रवाई के लिए निगम ने 12 पोकलेन मशीन, 250 निगमकर्मी, 250 मजदूरों को मिलाकर 13 टीमें  बनाई  |  इसके अलावा वाइब्रेटर, गैस कटर, ट्रैक्टर और डंपर आदि भी इस अभियान में शामिल हुए | . होटल माय होम दो बेसमेंट में पार्किंग बनानी थी, लेकिन मौके पर दो हॉल बने हैं जिनकी दीवारें तोड़ी  गईं  | .साउथ तुकोगंज स्थित बेस्ट वेस्टर्न होटल की टॉप फ्लोर पूरी तरह अवैध  मिली   इसके अलावा बेसमेंट में पार्किंग की जगह हॉल और कमरे बनाए गए हैं  |  वहां भी खुला क्षेत्र नहीं छोड़ा गया है  | कनाड़िया रोड स्थित सोनी के बंगले पर काफी अवैध निर्माण मिला  |  वहां 2100 वर्गफीट की मंजूरी है, लेकिन बंगला सात से आठ हजार वर्गफीट जमीन पर बना है |  इसके अलावा आसपास भी अवैध कब्जा है| .    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 MAUT

पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार     पारिवारिक विवाद के चलते दो पक्षों में झगड़ा हो गया  |  जिसमे एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया | .जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई  | पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है  |  सिंगरौली  के घोघरा गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया  | और  जमकर लाठी डंडे चले  | झगड़े में राम सजीवन नाम का व्यक्ति घायल हो गया  |  जिसको इलाज के लिए अस्पताल ले जाया  गया  | जहाँ  डॉक्टर ने उसे  मृत घोषित कर दिया  | पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को अलग अलग जगह से गिरफ्तार कर लिया है  |  बताया जा रहा है की वारदात को अंजाम देने वाले तीनो आरोपी भागने की फिराक में थे | . ये आरोपी आपस में रिश्तेदार  हैं |   पुलिस ने तीनो को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश कर दिया  |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 THEKHE PAR TEHSIL

प्राइवेट कर्मचारी कर रहे हैं सरकारी कार्य   टीकमगढ़ में तहसील कार्यालय इन दिनों ठेके पर चल रहा है  |  जिला मुख्यालय की तहसील में  रीडर का कार्य कर्मचारी से ना करा कर |   एक  निजी व्यक्ति से कराया जा रहा है  |  और ये सब आलाधिरियों की देख रेख में हो रहा है  |  तहसील में किसान अपना कार्य कराने तहसील के सरकारी कर्मचारी के पास ना जाकर  | एक निजी व्यक्ति के पास जाते है और उनका कार्य हो जाता है  |  यही नहीं बाबू से लेकर तहसीलदार का कार्य भी यही व्यक्ति करता है  |  टीकमगढ़ जिला मुख्यालय की तहसील इन दिनों सरकारी कर्मचारियों की मेहरबानी से ठेके पर चल रहीं है  | तहसील में  रीडर का कार्य कर्मचारी से ना करा कर एक प्राइवेट  व्यक्ति से कराया जा रहा है  | ऐसा नहीं कि जिले के आला अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं है  | दरसल   टीकमगढ़ तहसील में पिछले कई महीनों से नियम विरुद्ध अरविंद प्रजापति रीडर का कार्य कर रहा है  |  जबकि रीडर के पद पर ओमप्रकाश नापित पदस्थ हैं |  लेकिन साहब की मेहरबानी और दरियादिली ने सारा कार्य निजी व्यक्ति के हाथों में दे दिया है |   किसानों  का कहना है  की तहसील कार्यालय में प्रजापति  ही सब काम करा देते हैं |  अब आप कल्पना करिए कि जब किसान तहसील में अपने कार्य से  पहुंचते हैं  | तो उनकी मुलाकात किसी सरकारी कर्मचारी से नहीं बल्कि एक निजी व्यक्ति अरविंद प्रजापति से होती है  | जो पूरी तहसील का संचालन करता है  | अगर इन किसानों की बातों को माने तो चपरासी से लेकर तहसीलदार तक के सारे कार्य अरविंद प्रजापति ही निपटाते हैं |  रिटायर्ड आईएएस मनीष का कहना  हैं कि किसी भी शासकीय ऑफिस में निजी व्यक्ति से कार्य कराना नियम विरुद्ध है  | और संबंधित अधिकारी के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही होना चाहिए | तहसीलदार अनिल तलैया से फोन पर इस मामले पर  प्रतिक्रिया लेना चाही तो   |  उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया   कलेक्टर ने भी फोन रिसीव करना उचित नहीं समझा |  तहसील में  रीडर   पद पर पदस्थ ओमप्रकाश नापित कहते हैं कि  |  हां प्राइवेट व्यक्ति कुछ काम कर रहे हैं |  उनको जरूरत पड़ने पर बुला लेते हैं  |  अगर किसी को कोई दिक्कत है तो कल से हटा देंगे |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 KISHAN MUNDAN

सरकारी तंत्र  और मौसम की मार झेल रहे हैं  किसान   कमलनाथ सरकार की नीतियों के विरोध में किसानो ने मुंडन कराकर  विरोध प्रदर्शन किया है |  किसानों  का कहना है की  | उनकी हालत बुरी है  |  ना तो अतवृष्टि में खराब हुई फसलों का  मुआवजा मिला है  | ना ही फसल का सही दाम मिल रहा है  |  किसान को कभी सरकारी तंत्र  की बेरुखी तो कभी मौसम की मार झेलनी पड़ रही  है |  प्रदेश में किसानों की  हालत  किसी से छिपी नहीं है  | गाडरवारा में राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के बैनर तले किसानों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया  | कमलनाथ सरकार की नीतियों के विरोध में किसानों ने  मुंडन कराकर  |  सरकार की आंखे खोलने और चेताने का प्रयास किया है |  किसानों को हर बार कभी मौसम की मार  |  तो कभी सरकारी तंत्र की बेरुखी का सामना करना पड़ता   है  |  किसान बर्बादी की कगार पर हैं |   किसान तंग आकर  आत्महत्या जैसे कदम उठाने को  मजबूर हो रहा है |   किसानों का कहना है कि सरकार किसानों पर ध्यान नहीं दे रही  |  न लागत मूल्य फसल का निकल पा रहा है  | और न ही किसान को कोई भी सुविधा उपलब्ध हो पा रही है |  किसान पूरी तरह त्रस्त  और परेशान हो चुका  है |  एसडीएम ने बताया की जो भी मांगे किसानो द्वारा ज्ञापन में की  गई है  |  उन्हें सम्बंधित विभाग और अधिकारीयों को भेज दिया गया है |  मुख्य  मांगों को तत्काल पूरा किया जाएगा  |               

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 KISHAN KARZ MAFI

किसानों पर राजनीति करने वाले नेता चुप    किसानों के नाम से बोट बैंक की राजनीति करने वाले नेता चुप हैं  |  किसान परेशान हैं उनकी सुनवाई कही नहीं हैं  |  ये बात अलग हैं की सरकार बनाने और बिगड़ने ने इस्तेमाल किसान का होता हैं   | मध्यप्रदेश में भी सरकार बनाने के लिए कांग्रेस ने किसानो के आगे दस दिन में कर्जमाफी का दाना फेंका और किसान फंस गए  |  मगर अब किसान ठगा हुआ सा महसूस कर रहे हैं   |   मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने वादा किया था |  की दस दिन में कर्ज माफ़ नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री बदल दिया जाएगा  | मगर किसानो के जमीनी हालत कुछ और ही बयां करते हैं  |  अब सरकार को वक्त चाहिए सरकार के मंत्री कहते हैं की हमारे पास पेड़ नहीं हैं जो हिलाने से पैसा आ जायेगा  | किसान कर्जमाफ नहीं होने से ठगा हुआ महसूस तो कर ही रहा हैं साथ ही  | दूसरी ओर बीमा योजना में उलझा हुआ है  |   किसान को कुछ मिला हैं तो वो है सिर्फ धोका  | ये तस्वीरें सरकार के सभी दावों और वादों की हकीकत बयां कर रही है | और बार बार सरकार को चुनावी वादे को याद कराने की कोशिश कर रही हैं  | अब किसान सरकार की मंशा पर शक करने लगा हैं  |  की यह चुनावी वादा हकीकत में बदलेगा या नहीं  | या इस सरकार के पांच साल भी यूँ ही काट जायेंगे |  इन तस्वीरों में दिख रही ये लंबी लाइन किसानों की है  |  किसानों के परिवारों की है   | बच्चों की है  |   ये लोग यूरिया के लिये लाइन में घंटो सड़े खड़े हैं  |  और घंटो के इंतजार के बाद महज एक बोरी यूरिया ही मिला |   जबकि जरूरत 3 से 4 बोरी की थी  |  मध्यप्रदेश में जगह जगह ऐसा ही हाल है |  किसान परेशान है  | और सरकार कुछ कर ही नहीं रही है या फिर कुछ करना ही नहीं चाहती  | सरकार बनने के कुछ माह बाद ही मध्यप्रदेश में यूरिया की ऐसी किल्लत हुई कि अफरा तफरी मच गई  |  रवि की फसल को बचाने के लिए किसान अब सब काम छोड़कर यूरिया की लंबी लंबी लाइनों में लगा है |   कैसे भी यूरिया मिल जाये और फसल को बचाया जा सके | अब कांग्रेस केंद्र सरकार को दोषी ठहरा रही है  | और बी जे पी राज्य सरकार पर इसका ठीकरा फोड़ रही है|  पर इन किसानों की क्या गलती जो राजनीति के नफा नुकसान का खामियाजा भुगत रहे हैं  | नेताओं से एक ही विनती हैं की  |  किसान देश का अन्नदाता है |  ऐसे में जरूरी ये है |  कि सियासत और राजनीतिक फायदे के नाम पर उससे खिलवाड़ न हो  |                 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 SADHVI PRAGYA SINGH THAKUR

संसद साध्वी प्रज्ञा के पक्ष में उतरे बीजेपी के कार्यकर्ता रामेश्वर शर्मा:प्रज्ञा को धमकी देना बंद करे कोंग्रेसी   सांसद प्रज्ञा ठाकुर के मसले पर बीजेपी और कांग्रेस आमने सामने हैं  | भोपाल में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद  को प्रशासन ने  बीजेपी कार्यालय पहुंचने ही नहीं दिया  | वहीँ बीजेपी के लोग मुस्तैदी से बीजेपी दफ्तर में डटे रहे  |  बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कोंग्रेसी प्रज्ञा ठाकुर को धमकाना बंद करें   भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के  संसद में नाथूराम गोडसे को लेकर दिए गए बयान के विरोध में   कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद अपने समर्थकों के साथ   भाजपा कार्यालय का घेराव करने  निकले  | आरिफ मसूद और उनके समर्थकों को एमपी नगर में ही रोक लिया गया  |  दूसरी और  सुबह से भाजपा कार्यकर्ता अपने हाथों में ड़डे लेकर प्रदेश कार्यालय के बाहर खड़े हो गए  |  उनका कहना था कि हम कांग्रेसियों को जवाब देने के लिए खड़े हुए हैं   उधर प्रदर्शन के इस मामले में कोई भी बड़ा कांग्रेस नेता शामिल नहीं हुआ  | इस प्रदर्शन का ऐलान खुद विधायक आरिफ मसूद ने ही किया था  |  हालाँकि मसूद के प्रदर्शन का कोई हल नहीं निकला  |  दूसरी तरफ बीजेपी  भी इस मसले पर आक्रामक नजर आई और विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कोंग्रेसी साध्वी प्रज्ञा को धमकाना बंद करें  |                 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

  SATORI ARRESTED

पांच लाख की सट्टा पर्ची की गई जब्त   मुंगावली में  पुलिस ने सटोरियों पर छापामार कार्यवाई करते हुए  |  हजारों की नगदी , मोबाइल समेत लाखों की सट्टा पर्ची जब्त की है  |  पुलिस ने सट्टेबाज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है  |  मुंगावली के तलैया मोहल्ला  में पुलिस  ने  नगर के  सुरेंद्र जैन भगत के घर पर  | छापामार कार्रवाई की गई   | जिसमें पुलिस ने मौके से 72 हजार 600 रुपए नगद और लगभग  पांच लाख की सट्टा पर्ची जब्त की है  | सटोरिया पर पुलिस की काफी दिनों से नजर थी  | बताया जा रहा है की सुरेंद्र जैन  अपने घर पर ही बड़े स्तर पर सट्टे का कारोबार करता था  |  जिसके बाद  पुलिस के द्वारा पूरी प्लानिंग के तहत  कार्यवाई की गई  | थाना प्रभारी रोहित दुबे ने बताया कि काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि  सुरेंद्र जैन भगत के द्वारा अपने ही घर पर सट्टा खिलाया  जा रहा है   | जिसके लिए पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के निर्देशन में सर्च वारंट  लिया गया और कार्यवाई की गई  |  जिसके बाद सट्टा कारोबारी को  गिरफ्तार कर लिया गया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 SABJI MANDI

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन  हो रहा है पक्षपात   सब्जी मंडी से फुटकर व्यापारियों की दुकान हटाए जाने के विरोध में व्यापारी संघ और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा  | आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन पर   सब्जी मंडी फुटकर व्यापारियों के साथ पक्षपात करने का आरोप लगाया  |  और  जमकर नारेबाजी की  |     सिंगरौली  में सब्जी मंडी फुटकर विक्रेताओं के समर्थन में  |  व्यापार संघ अध्यक्ष राजाराम केसरी सहित ,आम आदमी पार्टी के नेताओं  ने प्रशासन और नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की  |  आम आदमी पार्टी के नेताओं ने आरोप लगाया की की सब्जी मंडी फुटकर व्यापारियों के साथ पक्षपात किया जा रहा है  | जहां फुटकर सब्जी मंडी लगती थी |  वहां अब  प्रशासन चूड़ी , फल , जूते वालों को  दुकान दे रहा है  .|  यह गलत है |  यदि हटाना है तो सभी को हटाए  |  सैकड़ों की संख्या में फुटकर सब्जी व्यापारी के साथ  आम आदमी पार्टी के नेताओं ने एसडीएम बीपी पांडे को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा  और उचित कार्यवाई की मांग की  | आम आदमी पार्टी की नेता रानी अग्रवाल ने कहा कि फुटकर सब्जी व्यापारियों को पुरानी सब्जी मंडी में  लगाने देना चाहिए   | क्योंकि बस स्टैंड के आसपास जो भी लोग रहते हैं  |  उनको नई सब्जी मंडी के लिए  3 किलोमीटर दूर जाना पड़ेगा |             

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 NAROTTAM MISHRA

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में नहीं नरोत्तम   यूरिया की कमी को लेकर कांग्रेस के केंद्र सरकार पर आरोप लगाने पर पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा की | . कमलनाथ सरकार को केंद्र का फोबिया हो गया है | नरोत्तम ने सवाल उठाया की  | अगर यूरिया की कमी का कारण केंद्र है तो फिर ब्लैक में यूरिया कहाँ  से आ रही है  | प्रदेश की दस महीने की सरकार ने अब तक दस किसानो का भी  |  दो लाख का कर्ज माफ़ नहीं किया है |  पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ सरकार पर यूरिया खाद को लेकर निशाना साधा और कहा की  | कमलनाथ सरकार में यूरिया की काला बाजरी हो रही है  | कमलनाथ सरकार कहती है केंद्र से परेशानी है  |  प्रदेश की सरकार को केंद्र से फोबिया हो गया है |  अगर यूरिया की कमी है तो काला बजारी में यूरिया कैसे मिल रहा है यह सरकार को बताना चाहिए  |  ब्लैक  में यूरिया चाहिए तो वह कहां से आ जाता है |  किसानों के कर्ज माफी पर नरोत्तम मिश्रा ने  पलटवार करते हुए कहा की  |  10 महीने में 10 किसानों का भी  कर्ज माफ नहीं हुआ है  |  जिनका दो लाख  तक का कर्ज माफ हुआ है  |  वह मुझे टीवी पर लाकर दिखा देना  |  उनको माला डालूंगा  |   प्याज के बढ़ते दामों और बढ़ रही  किल्लत को लेकर  नरोत्तम मिश्रा  ने कहा की |  प्रदेश में प्याज की कमी है  तो प्याज  ब्लैक में कहां से आ रही है  |  इस सरकार में गरीब को  सस्ते दामों पर प्याज नहीं दी जा रही है |  हमारी सरकार में प्याज की कीमतें हमने कम की थी  |  किसानों के मुद्दे पर राज्य सरकार  पूरी तरह फेल हुई है |   बीजेपी के चुनाव संगठन को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह  एक प्रक्रिया है  |  जल्दी ही नामों का  ऐलान होगा  |  प्रदेश अध्यक्ष को लेकर नरोत्तम ने कहा की  | मैं  दौड़ में शामिल नहीं हूँ  |  मैं एक साधारण कार्यकर्ता हूं  |  और उसमें संतुष्ट हूं  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 TANSEN MAHOTSAV

तानसेन महोत्सव में देश और दुनिया के कलाकार करेंगे शिरकत   अंतर्राष्ट्रीय तानसेन महोत्सव 16 दिसंबर से ग्वालियर में शुरू होगा |  तानसेन महोत्सव में देश और दुनिया के बड़े कलाकार शिरकत करते हैं.... जिसको लेकर संभागीय स्तर की बैठक हुई  |  जिसमें कमलनाथ सरकार के मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर भी पहुंचे  |  लेकिन प्रद्युमन सिंह तोमर अतिथियों के चयन को लेकर खासे नाराज दिखे   |  16 दिसंबर से ग्वालियर में शुरू होने वाले अंतर्राष्ट्रीय तानसेन महोत्सव की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं  |  तैयारियों के चलते एक बैठक राखी गई   | जिसमे कमलनाथ सरकार के मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर भी पहुंचे  | मगर अतिथियों के चयन को लेकर काफी नाराज आये  |और उन्होंने दो टूक शब्दों में संस्कृति विभाग को कहा की उनके मुताबिक अतिथि नहीं होंगे   | तो वे कार्यक्रम में नहीं आएंगे |  दरअसल पांच दिवसीय तानसेन महोत्सव ग्वालियर में हर साल मनाया जाता है |  जिसमें देश और दुनिया के जाने - माने कलाकार शिरकत करते हैं |  लेकिन प्रद्युमन सिंह तोमर को किसी ने सूचना दी कि संस्कृति मंत्रालय द्वारा कुछ कलाकारों का ऐसा चयन किया गया है  |  जो कार्यक्रम के लायक नहीं है  |  ऐसे में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा भी की जा रही है | जिसको लेकर मंत्री भरी बैठक में विफर पड़े | आयोजकों ने मंत्री की नाराजगी को देखते हुए  |  मंत्री को भरोसा दिलाया है कि  |   कार्यक्रम पिछली बार की तरह इस बार और भव्य होगा  | साथ ही उनके द्वारा जो दिशा निर्देश दिए गए हैं उसका पालन किया जाएगा  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 DHARNA PRADHARSHAN

कांग्रेस का आरोप मोदी सरकार कर रही लोकतंत्र की हत्या      कांग्रेस ने  केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों  | महगाई और बढ़ रही बेरोजगारी  |  के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया  |  साथ ही  कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा  | कांग्रेस ने केंद्र  पर निशाना साधते हुए कहा की मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है  |   कांग्रेसी  कार्यकर्ताओं ने जिला अधिकारीयों पर भाजपा के नेताओं को ज्यादा महत्व देने का आरोप भी लगाया  |  सिंगरौली में  कांग्रेस  के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रट  के सामने  धरना प्रदर्शन किया  | और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा  | कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का यह प्रदर्शन  | केंद्र सरकार की  आर्थिक नीतियों  | बेरोजगारी और महागाई के विरोध में  किया गया  | कार्यक्रम के दौरान |  उस वक्त अजीब स्थिति पैदा  हो गई |  जब कांग्रेस ओबीसी वर्ग के अध्यक्ष लखन लाल शाह ने कहा की  | आज भी जिले के अधिकारी हम लोगों की नहीं सुन रहे हैं  | भाजपा के नेताओं को ज्यादा महत्व दिया जा रहा है |  जिसके बाद स्थिति बिगड़ने लगी और  बीच में ही वरिष्ठ नेताओं को हस्तक्षेप करना पड़ा   | उन्होंने कहा कि यह हमारा निजी मामला है    पार्टी फोरम में इस पर विचार किया जाएगा |  AICC और  सीधी सिंगरौली लोकसभा प्रभारी  हरिकेश त्रिपाठी  ने केंद्र पर आरोप लगाते हुए कहा की |   मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है  | पीएम   मोदी  राज्यपाल जैसे संवैधानिक पदों पर हस्तक्षेप करते हैं  | राज्यपाल के माध्यम से  |  सरकार बनाने में बाधा उत्पन्न करते है |  प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री महेंद्र सिंह चौहान  ने कहा कि  | नरेंद्र  मोदी  का झूठा नारा आज भी याद है  |  जिसमें कहा गया था कि देश के सभी नागरिक के खाते में 15 -15 लाख आएगा  |  जो की अभी तक नहीं आया  |  महेंद्र सिंह ने नोटबंदी का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार को दोषी बताया  | महेंद्र सिंह ने 14 जनवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में सभी कार्यकर्ताओं के साथ पहुँच कर विरोध प्रदर्शन करने की बात कही  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 BIKE CHOR

नबंर बदलकर शहर में चालते थे बाइक     बैढन में  पुलिस ने  एक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए  | चोरों के पास से पांच मोटर साइकिल बरामद की है  | जिसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है  |  सिंगरौली  के बैढन में  पांच बाईक के साथ एक  चोर गैंग  को पकड़ा गया है  |  चोरी कि अलग अलग घटनाओं कि पड़ताल में जुटी पुलिस को एक पेशेवर गिरोह के कब्जे से 5 मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं  |  जिसकी कीमत  करीब ढाई लाख रुपए है  |  पुलिस ने  आरोपियों के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज कर चालान  पेश किया  | चोर चोरी कि मोटरसाइकिलों का नंबर .बदल  कर शहर में चलाया करते थे |  एसपी अभिजीत रंजन ने कार्रवाई का खुलासा करते हुए बताया कि  | टीआई अरुण पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई खोजबीन में आरोपियों मोहमद अकरम, मोहम्मद अख्तर ,  मोहम्मद कलीम , हाकीम , गोपी गुप्ता, सुधीर विश्वकर्मा के कब्जे से हीरो होंडा बजाज कि पांच मोटरसाइकिलें बरामद हुई है  | आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया  |  जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत मे जेल भेज दिया गया है |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 HONEY TREAP

सरकार के गले की हड्डी बना हनीट्रैप मामला सोनी पर आईटी एक्ट सहित पांच एफआईआर विजयवर्गीय:सरकार के बड़े लोग शामिल है अधिकारी और मंत्री भी हनीट्रैप में शामिल     हनीट्रैप मामले में कुछ बड़े खुलासे कर रहे अखबार संझा लोकस्वामी के कर्यालय को सील किये जाने के कमलनाथ सरकार के फैसले की हर तरफ आलोचना हो रही है  | माना जा रहा है सरकार से जुड़े कुछ बड़े लोगों के नामों का यह अखबार खुलासा करने वाला था इसलिए समाचार पत्र के मालिकान पर कई मामले दर्ज कर दिए गए  | इंदौर प्रेस क्लब और बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पुलिस प्रशासन की कार्यवाही की  निंदा की है  |  हनी ट्रैप को लेकर उजागर हो रहे फुटेज के मामले में  संझा लोकस्वामी  समूह के कई प्रतिष्ठानों, ऑफिस व घर पर छापे मारने के साथ  इंदौर के चार थानों में पांच एफआईआर दर्ज कर ली गई   |  इसमें मानव तस्करी, अवैध कारतूस, नौकर व कर्मचारियों की जानकारी छुपाने और आईटी एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं  |  पुलिस ने समूह के  प्रमुख जीतू सोनी के बेटे अमित सोनी को गिरफ्तार कर लिया है  इंदौर पुलिस और अन्य विभागों की इस पूरी  कार्रवाई को हनी ट्रैप कांड से जोड़कर देखा जा रहा है   |  हनीट्रैप गैंग से जुड़े अधिकारी हरभजन सिंह ने शाम को संझा कोकस्वामी की शिकायत और कई विभागों ने कुछ ही देर में इस कार्यवाही को अंजाम दे दिया  | जो आदमी खुद इस पूरे काण्ड में संदिग्ध है उसकी शिकायत पर सरकार का यह एक्शन बताता है दाल में कुछ काला है  लोकस्वामी और उसके मालिकों के अन्य संस्थानों  के दफ्तर पर  सैकड़ों पुलिसकर्मियों ने एक साथ छापा मारा था  |  एसएसपी रुचिवर्धन मिश्र ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है   |  इस मामले में मध्यप्रदेश सरकार कटघरे में नजर आ रही है  |  सवाल यह भी उठाया जा रहा है कि लोकस्वामी अखबार ऐसा क्या खुलासा करने वाला था जिससे सरकार इस कदर भयभीत थी की उसको कुछ ही घंटे में इस कार्यवाही को अंजाम देना पड़ा  |  इंदौर प्रेस क्लब ने भी इस मसले पर सरकार को खरी खरी सुनाई है और लोकस्वामी अखबार पर की सरकारी तालाबंदी की कड़ी आलोचना की है  | बीजेपी के मासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी इस मामले पर सरकार की कार्यप्रणाली पर आरोप लगाए और कहा की हमें जानकारी है की इस मामले में सरकार के कुछ बड़े अफसरों और मंत्रियों के नाम आना थे  |  हनीट्रैप मामला अब कमलनाथ सरकार के लिए ही मुसीबत का सबब बनता जा रहा है  | इस मामले की जांच के साथ यह तथ्य सामने आये कि हनीट्रैप गैंग  में शामिल महिलाओं ने अपने हुस्न जाल में फंसाकर 90 से ज्यादा बड़े लोगों के वीडियो बनाये और उनके राज उगलवा कर उनसे रकम और ठेके हांसिल किये   इस मसले पर सोशल मीडिया पर मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार को आपातकाल वाली सरकार की संज्ञा दी जा रही है जिसने पहले भी मीडिया का गला घोंटने का काम किया था  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 ACCIDENT

TI को फायर ब्रिगेड ने मारी टक्कर   खरगोन में कसरावद मार्ग पर सोमवार को एक टैंकर आग की चपेट में आ गया  | आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन जैसे ही आग की लपटों ने विकराल रूप धारण किया तो ड्राइवर व अन्य लोग टैंकर को छोड़कर भागे  | आग पर काबू करने के लिए पहुंची फायर ब्रिगेड ने घटनास्थल पर पहुंचे मेनगांव टीआई को टक्कर मार दी, जिससे उनके पैर में चोट आ गई  |  कसरावद मार्ग पर इंद्र टेकड़ी के पास  चलते टैंकर में अचानक आग लग गई  |  रोड पर अचानक ऐसा हादसा देखकर तो लोग भी सहम गए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे   लेकिन जैसे ही आग की लपटों ने विकराल रूप धारण किया तो ड्राइवर व अन्य लोग टैंकर को छोड़कर भागे और तत्काल फायर ब्रिगेड को भी सूचित किया  |  इस दौरान सड़क के दोनों ओर करीब एक किलोमीटर का लंबा जाम लग गया  | आग लगने के कारणों के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है, लेकिन शार्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है  |  टैंकर में लगी आग  पर  फायर ब्रिगेड ने बड़ी मुश्किल से काबू पाया  |   इसी बीच आग पर काबू करने के लिए पहुंची फायर ब्रिगेड ने सुरक्षा के लिहाज के घटनास्थल पर पहुंचे मेनगांव टीआई को टक्कर मार दी, जिससे उनके पैर में चोट आ गई  |  इसके बाद डायल-100 से तत्काल उन्हें उपचार के लिए भेजा गया   |  घायल टीआई का इलाज जारी है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 PATRKAR HAMLA

झूठे मुक़दमे में फ़साने जान से मारने की दी धमकी   आये दिन खबर चालाने को लेकर  पत्रकारों पर हमले हो रहे है |   जमीनी विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर खबर लिखना  एक पत्रकार को इतना  महंगा  पड़ गया की  खबर से बौखलाए  आधा दर्जन से ज्यादा नकाबपोश  बदमाशों ने पत्रकार को अगवा कर लिया  | और उसका मनचाहा वीडियो बना लिया | बदमाशों के एक साथी ने पूरे मामले का पर्दाफाश  किया  | . इस पूरे मामले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है  |  कमलनाथ सरकार में पत्रकारों के साथ आये दिन दुर्व्यवहार की घटनाये सामने आ रही हैं   | पत्रकारों को अब खबर  लिखना और दिखाना  महंगा  पड़ता जा रहा है |  जमीन विवाद की खबर चलाने के बाद एक पत्रकार को अगवा कर लिया गया  |   पत्रकार मुन्ना सरकार गुप्ता  को एक खबर लिखने पर नकाब पोश  बदमाश  बोलेरो गाड़ी में  अगवा कर  ले गए ... नकाबपोश किडनैपरो ने पत्रकार का मोबाइल लूट कर  चेहरा बाध  दिया  |  और  पुरैल घर ले गये  |  इस दौरान अज्ञात दो नकाबपोश बदमाशों ने पत्रकार का मनचाहा विडियो बना लिया |  किडनैपरो ने पत्रकार को खबर चलाने के लिए धमकाया और जान से मारने की धमकी दी  |  साथ ही समझौता ना करने पर  376 लगवाने की भी धमकी दी   | बदमाशों  के साथ आये एक व्यक्ति ने पूरे मामले का खुलासा किया  |  इस पूरे मामले में सरई पुलिस द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया  |  थाना प्रभारी इस मामले को हल्के में लेते हुए एफआईआर तक दर्ज करना मुनासिब नहीं समझा  |  बल्कि उल्टा पत्रकार के ऊपर मुकदमा दर्ज कर दिया |  अब पत्रकार ने  एडिशनल एस पी प्रदीप शेंडे से निष्पक्ष जांच की मांग की है |   इस पूरे मामले में एडिशनल एसपी का कहना है  |  कि हर बिंदु पर हम जांच कराएंगे  |  अगर पत्रकार पर हमला हुआ है तो आरोपी जो भी हो बख्शे नहीं जाएंगे       

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Sumitra Mahajan

अपनी सरकार के खिलाफ तो बोल नहीं सकते न   बीजेपी की सीनियर नेता और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन अपनी ही पार्टी के खिलाफ कांग्रेस की मदद लेती थीं  | सुमित्रा महाजन ने इंदौर में एक कार्यक्रम के दौरान इस बात का रहस्योद्घाटन किया और कहा कि जब सवाल इंदौर का हो तो सब कुछ करना पड़ता है  |  कई मर्तबा आम लोगों को लगता है कि दोनों ही पार्टियों के नेता एक से ही हैं   | इसका खुलासा खुद बीजेपी की सीनियर लीडर सुमित्रा महाजन ने किया  |  सुमित्रा महाजन ने  राज्यपाल लालजी टंडन की मौजूदगी में  एक  राज कोला और कहा   |  मेरी सरकार के खिलाफ मैं नहीं बोल सकती थी कोई बात उठाने के लिए मैं जीतू पटवारी और तुलसी सिलावट को धीरे से कहती थी की तुम करो कुछ  |  महाजन ने कहा कि जीतू पटवारी में मेरा शिष्य बनने के सभी गुण हैं   सुमित्रा महाजन के बारे में पटवारी ने कहा कि हम राजनेताओं से अपनी कुर्सी का मोह मुश्किल से छूटता है, लेकिन ताई इतनी सहज और सरल हैं कि उन्होंने इसे छोड़ने में मिनटभर भी वक्त नहीं लगाया  | पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि पार्टी का सवाल नहीं, जब शहर का विकास करने निकलते हैं तो सब एकजुट रहते हैं  |  यह इस शहर का स्वभाव है  |  संवाद का यह प्रयोग कर पटवारी ने बेहतर कार्य किया है  |  पटवारी ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि राज्यपाल बेहद सहज और सरल व्यक्तिव के धनी हैं  | उनसे पहली बार जब एयरपोर्ट पर मुलाकात हुई थी तो उन्होंने कहा था कि मैंने आपके बारे में सुना है, मेरे दो बेटे हैं  |   एक उत्तरप्रदेश में मंत्री है और दूसरा यहां मध्यप्रदेश में शिक्षा मंत्री है  |  तभी से मैं उनकी सादगी का कायल हूं  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 SHORT ENCOUNTER

इनामी बदमाश परमाल सिंह तोमर गिरफ्तार   प्रॉपर्टी डीलर पंकज सिकरवार हत्याकांड के मास्टर माइंड गैंगस्टर परमाल सिंह तोमर को पुलिस ने मुठभेड़ में  पकड़ा है  |   यह मुठभेड़  जलालपुर-सुसेरा कोठी के बीच हुई  | गैंगस्टर अपने दो साथियों के साथ बाइक से मुरैना की ओर जा रहा था  .|  तभी पुलिस ने उसे घेर लिया  |  पुलिस को देखते ही उसने पिस्टल से फायरिंग कर दी  | बचाव में पुलिस ने पैरों को निशाना बनाकर फायरिंग की  |  दो गोली उसके घुटने और उसके नीचे पैर में लगी   |  जिसके बाद वह वहीं गिर गया, लेकिन उसके दो साथी फरार हो गए  |  परमाल की गिरफ्तारी पर 30 हजार रुपए का इनाम भी था  |  शार्ट एनकाउंटर के बाद  एसपी नवनीत भसीन ने  उससे पूछताछ की  | पंकज की हत्या में परमाल बोला है कि उसने मेरी सुपारी उठा दी थी  | वो नहीं मरता तो मैं मारा जाता | 10 जुलाई 2019 को प्रॉपर्टी कारोबारी पंकज सिकरवार की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या की गई थी  |  तभी से हत्याकांड के मास्टर माइंड गैंगस्टर परमाल सिंह तोमर की तलाश की जा रही थी |   कई बार उसकी लोकेशन ग्वालियर के आसपास मिली, लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सका  |  शनिवार को उसकी लोकेशन डीएसपी क्राइम रत्नेश तोमर को मिली  |  पता लगा कि वह  मुरैना की तरफ जा रहा है  | . जिसपर उसकी घेराबंदी की गई  |  परमाल के पास से एक 32 बोर व एक 9 एमएम की पिस्टल मिली हैं  |  मुठभेड़ में परमाल को पकड़ने वाली टीम को एडीजी राजाबाबू सिंह ने बधाई देकर पुरस्कृत करने की घोषणा की है  |  पंकज और परमाल गैंग के बीच करीब 3 सालों से दुश्मनी चली आ रही थी  |  परमाल ने 16 साल की उम्र में अपराध जगत में कदम रखा था |  तब उसने पहली हत्या को अंजाम दिया था  |  इसके बाद वह ग्वालियर में गैंगस्टर के रूप में उभरा  |  उसने कम समय में अपराध की दुनिया में पहचान बनाई और शॉर्प शूटर के नाम से पहचाने जाने लगा  | अभी उस पर हत्या के 4 मामलों सहित कुल 26 लूट, हत्या, हत्या के प्रयास, फायरिंग, आर्म्स एक्ट के  मामले दर्ज हैं  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 N.P PRAJAPATI

42 लाख रुपये जमा करें, नहीं तो होगी कुर्की की कार्यवाई   मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष एन पी प्रजापति के बेटों को बैंक ने नोटिस जारी किया है |  जिसमे उनको बयालीस लाख रुपये तत्काल बैंक में जमा करने को कहा गया है  |  बैंक ने साफ तौर पर नोटिस में कहा है की अगर साठ दिन में राशि जमा नहीं हुई  |  तो बैंक कुर्की की कार्रवाई कर सकती है  |  बेटों के इस लोन में एन  पी प्रजापति खुद जमानतदार है  |  मध्यप्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति के बेटे नई मुसीबत में फसते नजर आ रहे है  | नर्मदा प्रसाद के दोनों बेटों के लिए इलाहाबाद बैंक ने नोटिस जारी कर दिया है  |  नोटिस बाकायदा विज्ञप्ति के साथ स्थानीय अखबारों में जारी किया गया है  |   इलाहाबाद बैंक के नोटिस के मुताबिक नर्मदा प्रसाद प्रजापति के दोनों बेटों के ऊपर 42 लाख का कर्ज है  |  जिसको तत्काल जमा करने को कहा गया है  | इलाहाबाद बैंक ने प्रजापति के बेटे नीर प्रजापति को  लगभग इक्कीस लाख  चौवन हजार  रुपये की रिकवरी का नोटिस जारी किया है |  तो वहीं दूसरे बेटे प्रीतिराज प्रजापति को  लगभग बीस लाख  अड़सठ  हजार से ज्यादा  रुपये की रिकवरी का नोटिस जारी किया है  | बताया जा रहा है की  अपने दिनों बेटों के लोन के लिए विधानसभा अध्यक्ष एन पी प्रजापति खुद जमानतदार हैं   | बैंक ने नोटिस मिलने के 60 दिनों के भीतर पूरी रकम जमा करने को कहा है  | बैंक ने साफ कर दिया है कि अगर इस अवधि में राशि जमा नहीं हुई तो बैंक कुर्की की कार्रवाई कर सकती है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 MAJNU PITAI

लड़की ने मजनू की जूतों से की धुनाई    एक मजनू को लड़की छेड़ना भारी पड़ गया  |  लड़की इस मजनू की छेड़ - छाड़ से परेशान थी   |  और मजनू को सबक सीखने के लिए सामने लड़की ने मजनू की जमकर जूतों से पिटाई कर दी  |  पिटाई करने के बाद मजनू को पुलिस के हवाले कर दिया  |   बैतूल में एक मजनू को लड़की  छेड़ना भारी  पड़  गया  |  लड़की इस कदर इस मजनू से परेशान थी की गुस्से में मजनू की  जूतों से जमकर  पिटाई  कर दी   | और फिर पुलिस को सौंप दिया  |  बताया जा रहा है की मनचला काफी दिनों से लड़की को परेशान कर रहा था   | लड़की लडके की आये दिन  की हरकतों से परेशान हो चुकी थी  |  अति होने पर लड़की ने मनचले की धुनाई कर दी  |  जिसके बाद मौके पर पहुँची 100 डॉयल ने कार्यवाई  की  |   वीडियो में साफ़ सुना जा सकता है की लड़की इस लडके से किस कदर परेशान हो चुकी थी  | इससे पहले लड़का अपनी हदें पार करता लड़की ने सबके सामने लड़के की जूतों से पिटाई कर सबक सिखाया दिया   | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 PARYATAK  TRAIN

दक्षिण भारत के प्रमुख स्थलों में कराया जाएगा भ्रमण   रीवा से दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटक स्थलों के लिए  |  भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन ने  भारत दर्शन विशेष पर्यटक ट्रेन चलाने की योजना बनाई है  |  जोकि 13 दिनों तक भारत के अलग-अलग कोनों में जाकर लोगों को भ्रमण कराएगी |  भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन द्वारा भारत के विभिन्न राज्यों से लोगों की सुविधा को देखते हुए  |   भारत दर्शन यात्रा निकाले जाने की योजना चलाई  है | जिसके तहत एक ट्रेन रीवा से यात्रियों को लेकर दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटक स्थलों पर भ्रमण कराएगी | .बताया जा रहा है कि 15 जनवरी 2020 को यह ट्रेन रीवा के  रेलवे स्टेशन से रवाना होगी  |  जो कि मैसूर, बेंगलुरु , कन्याकुमारी, त्रिवेंद्रम, मदुरई , रामेश्वरम एवं तिरुपति बालाजी का भ्रमण कराते हुए पुनः 27 जनवरी को रीवा वापस आएगी |    रेलवे बोर्ड के  क्षेत्रीय प्रबंधक केके सिंह ने बताया की  इस यात्रा में लोगों को सर्व सुविधा युक्त व्यवस्था के साथ भ्रमण कराया जाएगा | आपको बता दें रेलवे बोर्ड के द्वारा रीवा से ऐसी पहली यात्रा निकाली जा रही है | जिसमें उन्हें सर्व सुविधा युक्त व्यवस्था के साथ भारत दर्शन का अवसर मिलेगा. | वही इस यात्रा को लेकर रीवा रेलवे स्टेशन में भी तैयारियां जोरों पर है  |  तथा यात्रियों की बुकिंग सहित तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा|                 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shramjivi patrakar sangh

पत्रकार संघ ने ज्ञापन सौंपा कर कार्यवाई की मांग की     आये दिन पत्रकारों के साथ दुर्व्यवाहार और मारपीट की घटनाएं हो रही हैं  |   नरसिंहपुर में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकार शेलेन्द्र तिवारी के साथ न्यूज़ कवरेज करने के दौरान    शासकीय कर्मचारी ने अभद्रता की  |  जिसके बाद श्रमजीवी पत्रकार संघ ने  इसका विरोध जताते हुए  |  कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौपा  | और कार्यवाई की मांग की है  |  नरसिहपुर में  इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकार शेलेन्द्र तिवारी के साथ न्यूज़ कवरेज करने के दौरान  |  शासकीय कर्मचारी द्वारा अभद्रता की गयी  | जिसके  विरोध में मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की ओर से कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक के नाम नरसिंहपुर एसडीएम महेश बमन्हा को ज्ञापन सौंपा गया   ज्ञापन में सम्बंधित कर्मचारी पर कड़ी कार्यवाही की मांग की गई  |   जिससे आगे से पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार न किया जाय   | समय सीमा में कार्यवाई  न किये जाने पर धरना आंदोलन की चेतावनी भी दी गई  |  एक ओर जहाँ मुख्यमंत्री कमलनाथ के स्पस्ट निर्देश है  |  कि पत्रकारों से कोई अधिकारी किसी प्रकार से अभद्रता करता है तो  | तत्काल कार्रवाई होगी  वहीं दूसरी ओर पीआईयू अधिकारी द्वारा पत्रकार के साथ अभद्रता किया जाना कही ना कही मुख्यमंत्री कमलनाथ के आदेशों की अवहेलना है  |   नरसिंहपुर के पीआईयू कार्यालय  के एक अधिकारी मनीष दुबे ने कवरेज करने वाले पत्रकार शैलेन्द्र तिवारी के साथ अभद्र व्यवहार किया   |  साथ ही  खबर रोकते हुए एफ आई आर कराने की धमकी दी |  जिसके बाद पत्रकारों में अधिकारी पर कार्रवाई को लेकर आक्रोश व्याप्त है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 BJP BACHAV

केंद्र की राहत राशि को प्रशासकीय कार्य में किया जा रहा खर्च   बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह नेसांसद  घेराव को लेकर  कांग्रेस पर  निशाना साधते हुए कहा की कांग्रेस झूठ की राजनीति कर रही है | .प्रदेश में  किसानों  की स्थिति ठीक नहीं है और   कांग्रेस खुद की गलती का ठीकरा भाजपा पर फोड़ रही है   |  राकेश सिंह ने कांग्रेस पर आरोप लगाया की .| केंद्र की एक हजार  करोड़ की  राहत  राशि को कांग्रेस प्रशासकीय कार्यों में खर्च कर रही है  |  बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा की कमलनाथ सरकार को बीजेपी सांसदों से सवाल पूछने का कोई अधिकार नहीं है |  कांग्रेस झूठ की राजनीति कर रही है  |  खुद की गलतियों का ठीकरा बीजेपी सांसदों के सिर फोड़ा जा रहा है |  प्रदेश में न तो किसानों का कर्ज माफ हुआ | और ना ही उनको खाद और यूरिया मिल पा रहा है  |  प्रदेश में किसानों की स्थिति बदतर होती जा रही  |  राकेश सिंह ने  दावा किया की राज्य सरकार ने अपनी ओर से आज तक अतिवृष्टि का ना तो कोई सर्वे कराया और ना ही राहत राशि दी  |  केंद्र ने अपनी तरफ से दो-दो बार अध्ययन दल भेजा  |  और दो बार सर्वे कराया गया  | राकेश सिंह ने आरोप लगाया की  |  कांग्रेस केंद्र की राहत राशि के 1000 करोड़ प्रशासकीय कार्य में खर्च कर रही है   ...  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 SABJI MANDI

विरोध जताने बंद रही दुकाने ,कलेक्टर के नाम दिया ज्ञापन   सब्जी मंडी से फुटकर व्यापारियों की  सब्जी दुकान  हटाए जाने से नाराज व्यापारियों  ने  रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया  |  और जमकर नारेबाजी की  व्यापारियों ने विरोध स्वरुप अपनी दुकाने बंद रखी  | साथ ही कलेक्टर के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा  |  सिंगरौली के  बैढन  सब्जी मंडी  से फुटकर  सब्जी दुकान  हटाए जाने के विरोध में   |  सब्जी मंडी के फुटकर व्यापारीयो ने अपनी दुकाने बंद रखी   | सिंगरौली विधायक राम लल्लू वैश्य , देवसर विधायक सुभाष वर्मा  ,वार्ड 40 के पार्षद संजीव अग्रवाल , व्यापार मंडल के अध्यक्ष  राजाराम केसरी सहित कई नेताओं ने फुटकर सब्जी व्यापारियों के विरोध का समर्थन किया  |  जनप्रतिनिधियों ने समर्थन करते हुए कहा की जहाँ व्यापारियों की दुकाने थी  | वही दुकाने लगाई जाएँ  |  गौरतलब है की आये दिन सब्जी मंडी में  भीड़ होने की वजह से |  सड़क जाम एवं यातायात व्यवस्था अव्यवस्थित हो जाती थी  |  जिसके चलते नगर पालिक निगम और  सिंगरौली प्रशासन ने   फुटकर सब्जी  विक्रेताओं  व  थोक विक्रेताओं की  कृषि उपज मंडी शिफ्ट कर  दिया है  | जिसके बाद  व्यापारियों ने एक दिन अपनी दुकाने  बंद रख कर विरोध जताया  और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की  |  सब्जी विक्रेताओं का व्यापारियों ने कलक्ट्रेटे पहुंचकर  डिप्टी कलेक्टर को कलेक्टर के नाम ज्ञापन भी सौपा  | डिप्टी कलेक्टर  बीपी पांडे  ने कहा कि इस बारे  में  कलेक्टर  से चर्चा की जाएगी  | उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 RAM MANDIR

प्रधानमंत्री करेंगे राम मंदिर का शिलान्यास   अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की आधारशिला राम नवमी को रखी जायेगी |  अयोध्या मामले के पक्षकार और और  दिगंबर अखाड़े के महंत सुरेशदास ने बताया शिलान्यास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे  | उन्होंने कहा कि अयोध्या में विश्व का सबसे बड़ा मंदिर बनने जा रहा है   |  अयोध्या में श्रीरामजन्म भूमि मामले के मुख्य पक्षकार रहे श्रीदिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेशदास महाराज ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीरामनवमी पर शिलान्यास करेंगे  ...  इटारसी में सूरजगंज स्थित भरत मंदिर में ढाई दशक तक महंत का जिम्मा संभालने के बाद अयोध्या स्थित दिगंबर अखाड़ा के प्रमुख महंत परमहंसदास के निधन के बाद सुरेशदास को महंत की कुर्सी मिली थी  | महंत सुरेशदास महाराज ने कहा कि राम जन्मभूमि को लेकर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद अब कोई भगवान राम का मंदिर अयोध्या में बनने से नहीं रोक सकता  |   महंत सुरेशदास ने कहा कि शीघ्र श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट बनाया जाएगा  |  महंत सुरेशदास ने साध्वी प्रज्ञा सिंह के लिए कहा कि उन्हें इस तरह के बयानों से बचना चाहिए  |  सांसद ओवैसी के बयान कि मुस्लिम समाज 5 एकड़ भूमि खैरात में नहीं लेगा के संबंध में महंत सुरेशदास का कहना था कि अदालत ने सरकार को पांच एकड़ भूमि मुस्लिम पक्ष को देने को कहा है, वे लेते हैं तो ठीक, नहीं लेते हैं तो भी ठीक  |  काशी-मथुरा को लेकर पूछे गए प्रश्र के उत्तर में महंत का कहना था कि मंदिर निर्माण की शुरूआत के बाद काशी-मथुरा के मंदिर का मामला संतों की बैठक में रखकर इस पर सर्वसम्मति से फैसला लिया जाएगा |               

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

  Nathuram Godse

हिन्दू महासभा ने गांधी के खिलाफ बाटे थे आपत्तिजनक पर्चे   नाथूराम गोडसे विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा  | राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे का बलिदान दिवस मनाने वाले हिन्दू महासभा के ,  नेताओं को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया  | जिसके बाद न्यायालय ने उन्हें जेल भेज दिया |  देशभर में गोडसे  को लेकर मचे बवाल के बीच  |   ग्वालियर की कोतवाली थाना पुलिस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे का बलिदान दिवस मनाने वाले  हिन्दू महासभा के 4 नेताओं को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया   |  न्यायालय ने इन्हें जेल भेज दिया  | बीती  15 नवंबर को हिन्दू महासभा ने दौलतगंज स्थित अपने कार्यालय में महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे का बलिदान दिवस मनाया था  | इस दौरान हिन्दू महासभा के पदाधिकारियों ने गांधी जी के खिलाफ आपत्तिजनक पर्चे बाटें थे  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 MAUT

परिजनों ने संचालक पर लगाया आरोप   हॉस्टल में एक छात्र की टंकी में गिरने से मौत हो गई  | मृतक छात्र के परिजनों ने  हॉस्टल संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है |  पुलिस  ने मामले में जांच शुरू कर दी है  |  छतरपुर के हरपालपुर मे  हाँस्टल प्रबंधन  की लापरवाही के चलते  | .एक  छात्र की टंकी मे गिरने से मौत हो गई  |  हरपालपुर थाना क्षेत्र के  सरसेड रोड़ स्थित  शिवम हाँस्टल मे नौ बषीँय शिवम की संदिग्ध हालत मे   पानी की टंकी मे लाश मिली |  हाँस्टल स्टाफ  ने मृतक छात्र के परिजनो को इसकी सूचना दी  जिसे बाद मृतक छात्र को नौगांव स्वास्थ्य केन्द्र मे पोस्टमार्टम के लिये ले जाया गया  | पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है  |  मृतक छात्र के परिजनो का आरोप है कि  |  उनके बेटे की जान हाँस्टल की लापरवाही की वजह से हुई है  |  पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 ATIKRAMAN

सरकारी जमीन पर कब्ज़ा करने वालों पर कार्यवाई   सिवनी में कलेक्टर के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने  अतिक्रमण हटाने की  ताबड़ तोड़ कार्यवाई की  |  प्रशासन ने सभी स्थाई और अस्थाई अतिक्रम को हटा दिया  |  कलेक्टर ने आदेश जारी करते हुए कहा की अगर कोई शासन की जमीन पर अतिक्रमण करेगा  |  तो  उस पर कानूनी  कार्यवाई की जाएगी  |  सिवनी में गांधी भवन इलाके से शुरुआत कर बस स्टैंड, दुर्गा चौक, शुक्रवारी,नेहरू रोड की सड़क  से  अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई  |  जिले के कलेक्टर प्रवीण सिंह अढ़ायच ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों को इस  इसके लिए  निर्देश दिए जारी किये थे  |  जिसके बाद  खुद कलेक्टर की देख रेख में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही प्रारम्भ की गई  |  प्रशासन द्वारा रास्ते मे किये गए सभी स्थायी अस्थायी अतिक्रमण को हटा दिया गया  | अतिक्रमण हटाओ मुहिम के दौरान भारी मात्रा में पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे  |  अतिक्रमणकारियों ने प्रशासन की इस कार्यवाई पर आपत्ति जाहिर  करते हए कहा की  |  प्रशासन ने बिना कोई नोटिस दिए कार्यवाई की है  |  जो की सही नहीं है  | वो अतिक्रमण हटाने की  कार्यवाही का समर्थन तो करते है लेकिन  प्रशासन को उन्हें दुकानें हटाने का उचित अवसर देना था  |  इस पूरे मांमले में कलेक्टर ने बताया की  |  कार्यवाई  निष्पक्ष तौर पर की जा रही है  | और शासकीय जगह पर जिन्होंने अतिक्रमण किया है  | उनको ही हटाया जा रहा है  | नगर पालिका द्वारा पहले भी नोटिस दिया गया था  | लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया  | अतिक्रमण हटाने की कार्यवाई   प्राशसन द्वारा  लगातार जारी रहेगी  |  और पुनः शासकीय जमीन पर अतिक्रमण करते पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी  |         

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Sitasharan Sharma

सबको अपने विचार रखने का अधिकार   सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह के भले ही माफ़ी मांग ली हो लेकिन उनके बयान पर हंगामा जारी है  |  इस बीच बीजेपी नेता डॉ सीताशरण शर्मा ने साध्वी प्रज्ञा का समर्थन करते हुए कहा कि निजी स्तर पर सबको अपने विचार रखने का अधिकार है  |  लोकसभा में नाथूराम गोडसे पर दिए बयान पर विवादों में आई भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का  भाजपा नेता  डॉ सीताशरण  शर्मा ने समर्थन किया है .उन्होंने  साध्वी प्रज्ञा को विवादस्पद मुद्दों से दूर रहने की सलाह देते हुए  साफ कहा कि निजी स्तर पर सबको अपने विचार रखने का अधिकार है  |  जो इनका विरोध करते है वो नही जानते कि स्वर्गीय राजीव गांधी के हत्यारों से सरेआम प्रियंका गांधी मिलने जाती है  |  लोग इंद्रा गांधी के हत्यारों की पुण्यतिथि मनाते हैं  | कोई एतराज नही उठता है  | अभिव्यक्ति की स्वतन्त्रता है उस पर इतना हल्ला गुल्ला मचाने की आवश्यकता नही  | सबके अपने अपने विचार होते है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 FARJII GAS PIDIT

फर्जी गैस संगठनों के खिलाफ जांच की मांग   भोपाल में फर्जी गैस पीड़ितों और फर्जी गैस पीड़ित संगठनों के  खिलाफ  आवाज बुलंद हुई है  |  संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने मंत्री आरिफअकील को ज्ञापन सौंपकर ऐसे संगठन और लोगों की जाँच करने की मांग की है  |  भोपाल में संयुक्त संघर्ष मोर्चा के  शमशुल हसन बल्ली ने अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आरिफ अकील के निवास पर पहुंचकर फर्जी गैस पीड़ित संगठनों की जांच कर उन्हें सजा देने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा  |  ज्ञापन  में उन्होंने मांग की कि भोपाल गैस त्रासदी के बाद से ही  कई फर्जी संगठन भोपाल में सक्रिय हैं और अपनी जेबों को भरने का काम कर रहे हैं |  जिसकी जांच करवा कर उन पर कार्रवाई करनी चाहिए।   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Govardhan Dangi

विधायक बोला -कभी सामने आई तो साक्षात जला देंगे   मध्य प्रदेश की ब्यावरा विधानसभा सीट से कांग्रेस के  विधायक गोवर्धन दांगी का बड़बोलापन सामने आया है  |  इस विधायक ने  भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर को ज़िंदा जलाने की धमकी दी है. |   दांगी ने कहा है कि प्रज्ञा ठाकुर कभी सामने आई तो उसका पुतला नहीं बल्कि उसे पूरा साक्षात  जला भी देंगे  |  प्रज्ञा ठाकुर ने  लोकसभा में दिए अपने बयान पर उपजे विवाद पर  सफाई दी. |  वहीँ हर जगह उनका विरोध तेज होता जा रहा है  |  ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी  इस मसले पर कुछ ज्यादा ही तैश में नजर आए  |  इस बड़बोले विधायक ने साध्वी प्रज्ञा सिंह को ज़िंदा जलाने की धमकी दी है  |  इस विधायक का कहना है कि कभी सांसद साध्वी प्रज्ञा सामने आयीं तो उनका पुतला नहीं उन्हें साक्षात् जलाया जाएगा  .| आप भी सुन ले इस विधायक की धमकी   भोपाल से सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने लोकसभा में चर्चा के दौरान कथित तौर पर महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त करार दिया था |  इस पर सियासी माहौल गर्माया हुआ है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 HUNGAMA

खुद को संभालते नजर आये प्रभारी मंत्री,लगाई फटकार   रीवा में जिला योजना समिति की बैठक लेने पहुंचे प्रभारी मंत्री लखन सिंह घनघोरिया के सामने  भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का मुक्की शुरू हो गई  | .नगर निगम के भवन लोकार्पण को लेकर  बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की  |  जिसके बाद कांग्रेस  और भाजपा कार्यकर्ता आमने सामने आ गए  |    योजना समिति की बैठक लेने  कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचे प्रभारी मंत्री की बैठक के बाद कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच  हंगामा शुरू हो गया  |  दोनों पार्टी के कार्यकर्ता  प्रभारी मंत्री के सामने नारेबाजी करने लगे  | और कुछ ही देर में दोनों पार्टियों के लोगो द्वारा धक्का मुक्की शुरू कर दी गई  इस दौरान  मंत्री लखन घनघोरिया की सुरक्षा में  बड़ी चूक दिखी   | मंत्री खुद को अफरा तफरी के माहौल में सँभालते दिखे |  जिला योजना समीति की बैठक के बाद जाते वक़्त   |   भारतीय जनता पार्टी के विधायक केपी त्रिपाठी और रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ल के प्रतिनिधि विवेक दुबे उनसे चर्चा कर रहे थे   तभी यह हंगामा हुआ  | दरअसल कुछ दिन पूर्व भारतीय जनता पार्टी के विधायकों व नेताओ द्वारा नगर निगम परिसर में बने परिषद  भवन का लोकार्पण बिना किसी मंजूरी के जबरन ताला तोड़कर किया था  |  जिसपर नगर निगम आयुक्त सभाजीत यादव कार्यवाही करने की तैयारी में है  |   इसी मामले की शिकायत भारतीय जनता पार्टी के लोग प्रभारी मंत्री से कर रहे थे  |  की तभी किसी ने पीछे से कांग्रेस पार्टी ज़िंदा बाद के नारे लगा दिए   |  तो भाजपा के लोगो ने भी नारेबाजी शुरू कर दी   |  और देखते ही देखते अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया   |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 MIRCHI BABA

बाबा ने समाधि वाले बयान पर  लोगों से माँगी माफी   लोकसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री  दिग्विजय सिंह की जीत के लिए  मिर्ची यज्ञ करने वाले मिर्ची बाबा इन दिनों फिर सुर्ख़ियों में है  ... मिर्ची बाबा ने सांसद साध्वी प्रज्ञा पर निशाना साधते हुए कहा की  |  राष्टपिता महात्मा गांधी  की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे से  साध्वी प्रज्ञा का क्या रिश्ता है  | . जो हर बार वो गोडसे को राष्ट्रभक्त बता देती है   | मिर्ची बाबा ने समाधि लेने पर पलटी मार दी है  |  और उन्होंने लोगों से इसके लिए माफी माँगी  | अपने विवादित बयानों और अजीब कार्यों से सुर्खियां बटोरने वाले मिर्ची बाबा ने सांसद साध्वी प्रज्ञा पर निशाना साधते हुए कहा की  |  साध्वी प्रज्ञा का नाथूराम गोडसे से क्या रिश्ता है  |  जो हर बार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे को राष्ट्रभक्त बता देती है |  वे पूरे देश से माफी मांगे  |  अगर उन्हें संसद में कोई बात करनी है तो भोपाल के विकास की बात करें   |  ना कि आतंकवादियों की बात करें  |  साथ ही उन्होंने कहा है कि क्या कारण है कि नरेंद्र मोदी साध्वी प्रज्ञा के बयान पर बार-बार कहते हैं कि  | उनका मन दुखी हुआ है  |  फिर भी  प्रज्ञा पर कार्यवाही क्यों नहीं की जाती  |  लोकसभा चुनाव में मिर्ची बाबा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को भोपाल से जिताने के लिए मिर्ची यज्ञ किया था   | साथ ही कहा था की अगर दिग्विजय नहीं जीते तो वो समाधि ले लेंगे  | लेकिन ऐसा हुआ नहीं  |  दिग्विजय चुनाव हार गए और मिर्ची बाबा गायब  हो गए थे  | अब  मिर्ची बाबा ने सामधि लेने के विचार पर पलटी मार दी है और इसके लिए उन्होंने लोगों से माफी भी मांग ली है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

  Self help group

भोजन समूह की राशि में हो रही कटौती   तीन माह की देरी से भुगतान और सांझा चूल्हा के तहत भोजन समूह की राशि में से 500 रूपये प्रति माह काटे जाने से नाराज   स्व सहायता समूह की महिला कार्यकर्ता  ने विरोध प्रदर्शन कर  रैली निकाली  | महिलाओं का कहना है की उनको नियमित किया जाय  | और पूर्व सरकार की तरह  उनको हर महीने राशि का भुगतान किया जाय  |  हरदा में  मध्यान भोजन में कार्यरत महिला स्व सहायता समूह ने भारतीय मजदूर संघ  के  आव्हान पर   सरकार की नीतियों के खिलाफ  रैली निकाली  | और कलेक्टर परिसर पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौपा .| महिलाओं ने बताया की  आंगनबाड़ियों में सांझा चूल्हा के तहत भोजन समूह की राशि में से 500 रुपये  प्रति माह महिला रसोइयों से काटा जा रहा है   |  जिस पर तत्काल रोक लगाई जाए   |  पूर्व में भी मध्यप्रदेश शासन द्वारा यह राशि प्रतिमाह दी जाती थी  | परंतु विगत 2 माह से समूह के खाते से ये राशि काटी जा रही है  |  महिलाओं का कहना है की  हरदा जिले की कुछ आंगनबाड़ियों में मध्यान भोजन का कार्य प्राइवेट एजेंसी को दिया गया है | जिसे बंद कराया जाना चाहिए  |   ताकि स्व सहायता समूह का कार्य सुचारू रूप से चल सके | महिलाओं की मांग है की. |  मध्यान भोजन में लगी महिला रसोइयों को नियमित कर्मचारी बनाए जाए  |  और  जब तक महिला रसोइयों को नियमित कर्मचारी नहीं बनाया  जाता  |  तब तक महिला रसोइयों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के समान मानदेय दिया जाए   |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 KALABAJARI

यूरिया की कमी के चलते,खाद की कालाबाजारी चरम पर किसान की चेतावनी, कमलनाथ बंद करें राजनीति प्रभारी मंत्री पी सी शर्मा के आदेशों पर नहीं हुआ अमल       मुख्यमंत्री  कमलनाथ जी  |  किसानो की कर्ज माफी का आपका वादा अब किसानों  के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है | कर्ज माफी के चक्कर में किसानो को सोसाइटी ने अब खाद बीज नगद देना शुरू कर दिया है  | यूरिया खाद की कालाबाजारी इस कदर बढ़ी हुई है की  किसान दुकानदारों से ऊँचे दामों में खाद खरीदने को मजबूर है  | कालाबाजारी से तंग आकर किसानो ने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर अपना विरोध जताया |  किसानो का कहना है की अगर उनकी मांगे नहीं माँगी गई तो वो आत्मदाह करेंगे  | कमलनाथ सरकार अब किसानो पर राजनीति करना बंद कर दे |   मध्यप्रदेश में किसानो के लिए  बड़े बड़े वादे करके सत्ता में आई कमलनाथ सरकार में  |   कर्ज माफी और अतिवृष्ट के बाद  अब खाद यूरिया का संकट गहराता जा रहा है  ... किसान खाद बीज ना मिलने से परेशान हो रहा है  | हरदा में यूरिया खाद की कालाबाजारी चरम सीमा पर है  |  जिसके कारण किसानों को यूरिया खाद नहीं मिल पा रही है  | और किसान दुकानदारों के हाथो लूटने पर मजबूर हो रहे हैं  |  सोसाइटी में जहां एक और यूरिया खाद उपलब्ध नहीं है    वहीं दूसरी ओर किसानों की मजबूरी का फायदा उठाते हुए दुकानदार तिगुने दाम पर खाद  बेच रहे हैं  |  मध्यप्रदेश शासन द्वारा 266.50 यूरिया का रेट निर्धारित है  | जबकि  दुकानदार द्वारा  650 रुपये  में  खाद बेची जा रही है  | किसान का कहना है की दो लाख की कर्ज माफी की वजह से सोसाइटी ने अब खाद बीज नगद देना शुरू कर दिया है |  जिससे किसान परेशान हो रहा है |  किसानों की व्यथा  सुनने देखने वाला कोई नहीं है |  प्रभारी मंत्री पीसी शर्मा ने अधिकारीयों को  आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान  किसानों को समय पर खाद बीज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया | लेकिन लगता है की  अधिकारी ने मंत्री जी की बात पर ध्यान देना उचित नहीं समझा है  या मंत्री की चलती नहीं है | आइये हम आपको सुबवाते हैं मंत्री  पी सी शर्मा की बात  | क्या कहा था शर्मा ने|  किसान व्यापारियों के हाथों खुलेआम लुट रहे हैं  |  कलाबाजी से तंग आकर  किसान राजेश शर्मा ने महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपा  | और मांग की कि अविलंब किसानों को यूरिया खाद उपलब्ध कराने की पहल की जाए |  व व्यापारियों पर कार्यवाही की जाए  अन्यथा परेशान किसान कलेक्टर निवास  के सामने आत्मदाह करने को विवश होंगे  |  वही अधिकारियों की  माने तो 80% खाद आ चुका है  |   इस सम्बंध में उप संचालक कृषिविभाग  का  कहना है कि  इस बर्ष गेंहू का रकबा बड़ा है  |  जिससे खाद की शार्टेज आ रही है  | अब अधिकारी किसानो को सिर्फ आश्वासन देते नजर आ रहे है  |  कमलनाथ जी क्या किसानो ने आपको वोट इसलिए दिया था की उनको खाद बीज के लिए तरसाया जाय  | कर्ज तो माफ़ हुआ नहीं अब खाद बीज से किसान तंग आ गया है  | मुख्यमंत्री जी  कुछ कीजिये  | कहीं ऐसा न हो की शिवराज सरकार की तरह किसान आपसे भी रुष्ट हो जाए  | किसान ने सरकार को चेतवानी देते हुए कहा की अगर किसानों के लिए कुछ कर नहीं सकते तो  |  किसानो पर राजनीती बंद करें  | कहाँ  गया पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का कर्ज माफी का वादा  | राहुल ने कहा था की दस दिन में मुख्यमंत्री बदल देंगे  |  क्यों अब तक  नहीं बदला गया  मुख्यमंत्री  |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 RIGHT TO WATER KANOON

पानी के लिए 68 हजार करोड़ की योजनाएं   लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री सुखदेव पांसे ने कहा कि कमलनाथ सरकार की सबसे पहली प्राथमिकता है लोगों के लिए पानी की व्यवस्था करना  |  ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पानी की कमी को दूर करने के लिए एमपी सरकार राइट टू वाटर लेकर आ रही है  |  पी एच ई मंत्री सुखदेव पांसे ने कहा कि  शहरों में पानी की व्यवस्था नगर निगम को करना होता है जो भाजपा शासित हैं  |  वे इस ओर ध्यान नहीं दे रही हैं  |  सरकार राइट टू वॉटर कानून ला रही है  | आईआईटी दिल्ली के साथ अनुबंध कर योजनाओं की बेहतर प्लानिंग का काम करने का फैसला लिया गया है  सरकार ने 68 हजार करोड़ रुपए की योजनाएं बनाई हैं, जिनमें से 6672 करोड़ रुपए के काम दो साल में पूरे हो जाएंगे | मंदसौर, नीमच, मुलताई, बैतूल और छिंदवाड़ा के लिए राइट टू वॉटर के कामों के टेंडर जारी भी हो गए हैं  |  मंत्री पांसे ने पत्रकारों ने विभाग के कामकाज का लेखा-जोखा रखते हुए  कहा कि कांग्रेस ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से संबंधित 11 वचन लोगों से किए थे, जिनमें से दो को पूरा किया जा चुका है  |  राइट टू वॉटर का प्रारूप विशेषज्ञों के साथ बैठकर तैयार किया गया है और उस पर काम भी शुरू हो चुका है  |  राइट टू वॉटर एक्ट के लिए 1000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है  ... पांसे ने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती भाजपा की सरकार 12 फीसदी ग्रामीण घरों तक ही नल से पानी पहुंचा पा रही थी  प्रदेश की पांच करोड़ 88 लाख ग्रामीण आबादी एक लाख 28 हजार 231 बसाहटों में रहती है, जिनमें से 88 फीसदी को नल से पानी नहीं मिल पा रहा है  |  3000 नल-जल योजनाएं बंद पड़ी थीं, जिन्हें कांग्रेस सरकार ने 11 महीने में पुन: चालू कर लोगों को उनसे पानी उपलब्ध करवाया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 BALA BACHAN

बाला बच्चन:अपराधों की कर रहे हैं समीक्षा   मध्यप्रदेश के गृह मंत्री बाला बच्चन ने कहा अब बीजेपी  को बताना है वह किसे मानती है गांधी को या गोडसे को   | हो सकता है बीजेपी  साध्वी को  गोडसे की विचारधारा पर चलने के लिए उकसा रही हो  |  गृह मंत्री बाला बच्चन ने बीजेपी पर हमला बोला और साध्वी प्रज्ञा सिंह के बयान पर सवाल खड़े किये   |  बच्चन ने  कहा कि यह बीजेपी का चरित्र बताता  है इन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि ये गांधीजी को मानते हैं या गोडसे को  | उन्होंने कहा  हो सकता है बीजेपी  साध्वी को  गोडसे की विचारधारा पर चलने के लिए उकसा रही हो  |  गृहमंत्री बाला बच्चन ने कहा प्रदेश के हर संभाग में आईजी और डीआईजी जी के  पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक कर रहे हैं  |  पुलिस में फिटनेस और अनुशासन हमारी पहली प्राथमिकता है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

  SINGHASTHA GOTALA

घोटाले में शामिल सभी लोगों पर होगी कार्यवाई   जनसम्पर्क मंत्री पी सी शर्मा ने सिंहस्थ घोटाले को लेकर कहा की  |  सिंहस्थ घोटाले में  समिति का गठन किया जा चुका है  | और घोटाले की जांच की जा रही है  | जिसका भी घोटाले में जनसम्पर्क विभाग के जिस भी अधिकारी का नाम आएगा उसपर कार्यवाई होगी  |  शिवराज सरकार के वक्त हुए सिंहस्थ घोटाले की जांच को लेकर  जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कहा की   | सिंहस्थ  घोटाले में जो भी अधिकारी थे  उनकी जांच की जा रही है  | साथ ही घोटाले में जिन जिन लोगों के खिलाफ  मामले आएंगे उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी  |  शर्मा ने कहा की इसके लिए समिति का गठन किया जा चुका है  |  और जांच की जा रही है |  सिंहस्थ घोटाले का मुदा विधानसभा में उठाया गया था  | सिंहस्थ मेले में लगभग सौ करोड़  का घपला हुआ है | .शर्मा ने कहा की  अभी जिन लोगों के खिलाफ घोटाले की बात सामने आई  है  |  उन जांच के बाद  कार्रवाई होगी  |   और आगे जिनके नाम आएंगे उनपर भी  कार्रवाई की जाएगी |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 JYOTIRADITYA SCINDIA

विधायक बोला- सबसे पहले मैं जाऊंगा साथ   कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर रजनैतिक सरगर्मियों का बाजार गर्म है  |   इस बीच पोहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक  सुरेश राठखेड़ा ने बड़ा बयान दिया है  | उन्होंने कहा है कि वैसे तो सिंधिया कांग्रेस छोड़ेंगे नहीं अगर छोड़ते हैं तो मैं उनके साथ सबसे पहले जाऊंगा  | जहाँ महाराज वहां हम  |  ज्योतिरादित्य सिंधिया के  ट्विटर पर अपना स्टेटस बदलने के बाद कांग्रेस की राजनीति गरमा गई है  |  इसको अब कांग्रेस में पिछले एक आरसे से सिंधिया की अनदेखी से जोड़ कर देखा जा रहा हैं  | ऐसा लगता है कांग्रेस में जानबूझकर सिंधिया के साथ ठीक व्यवहार नहीं किया जा रहा है  | क्योंकि ज्योतिरादित्य सिंधिया का करिश्माई व्यक्तित्व ऐसा है की उन्हें कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए लेकिन कांग्रेस के दूसरे गुट उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष तो छोड़ मध्यप्रदेश कांग्रेस तक का अध्यक्ष बनने देना नहीं चाहते हैं  |  एक साल पहले तक तक कांग्रेस में चर्चा थी कि अगर कांग्रेस एमपी में सत्ता में आईं तो ज्योतिरादित्य सिंधिया मुख्यमंत्री हो सकते हैं  | लेकिन ऐसा हुआ नहीं और उसके बाद से उनको एमपी में कम तव्वजो दी जाने लगी  |  सिंधिया लोकसभा का चुनाव भी हार गए  | अब फिर सिंधिया समर्थक उनको लेकर लामबंद हो रहे हैं  | पोहरी  के विधायक  सुरेश राठखेड़ा का कहना है कि वैसे तो सिंधिया पार्टी नहीं छोड़ेंगे  | लेकिन अगर छोड़ते हैं तो उनके साथ जाने वाला पहला व्यक्ति मैं होऊंगा  |  ये बयानबाजी ज्योतिरादित्य सिंधिया के ट्विटर प्रोफाइल से कांग्रेस हटाने के बाद से  शुरु  हुई  है। विधायक सुरेश राठखेड़ा ने कहा कि महाराज  अपनी खुद की पार्टी शुरू कर सकते हैं, ऐसी मध्य प्रदेश में उनकी ताकत है  | उन्होंने  साफ़  कहा कि और अगर श्रीमंत महाराज साहब ऐसा करते हैं, तो मैं उनका अनुसरण करने वाला पहला व्यक्ति बनूंगा  |  गौरतलब है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया पिछले काफी समय से पार्टी के नाराज चल रहे हैं  | काफी समय से वह पार्टी की कार्यशैली ने खुश नहीं है  |   राज्य में कांग्रेस की सरकार होने के बाद भी उन्हें और उनके समर्थकों को सपोर्ट नहीं मिल रहा है  |  कई बार सिंधिया अपनी नाराजगी भी जाहिर कर चुके हैं |   इतना ही नहीं कई बार समस्याओं को लेकर उन्होंने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र भी लिखा है  |  जिनमें से अभी तक कई समस्याओं का समाधान भी नहीं हुआ है  |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 PC SHARMA

गर्भवती महिलाओं को मिलेगी  6 हजार की राशि       जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा ने प्याज की कीमत बढ़ने को लेकर कहा की | जो व्यापारी प्याज का स्टॉक कर  रहे हैं  | उनपर कार्यवाही की जाएगी  .कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के कांग्रेस शासित प्रदेशों में |  गर्भवती महिलाओं को छह हजार देने की मांग का पी सी शर्मा ने स्वागत किया है  ... और कहा जल्द इसको लागू किया जाएगा |  जनसम्पर्क मंत्री पी सी शर्मा ने कहा की प्याज की बढ़ रही कीमतों को कैसे घटाया जाय इस पर विचार चल रहा है  |  पी सी शर्मा ने कहा की जो भी व्यापारी प्याज की होर्डिंग कर रहे है उन पर कार्यवाई की जाएगी  | सोनिया गांधी के कांग्रेस शासित सीएम को पत्र लिखकर गर्भवती महिलाओं को 6 हजार देने की मांग पर पीसी शर्मा ने कहा है कि मैं  इसका स्वागत करता हूँ |  इस पर विचार किया जाएगा  |  शर्मा ने केंद्र पर भी आरोप लगाया और कहा केंद्र सिर्फ उन्ही वस्तुओं का इम्पोर्ट करती है  |  जिसमे उसका फायदा होता है |  कांग्रेस प्रदेश के सांसदों को सीटी बजाकर जगाएगी. | और  कहेगी की केंद्र से राहत राशि लेकर आये | अब तक केंद्र सरकार ने  पूरी राहत राशि नही दी है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Advocates Association Performance

कार्य हो रहा प्रभावित, होगा उग्र आंदोलन   छतरपुर की  एक तहसील मे दो एसडीएम होने से नाराज अधिवक्ता संघ ने कार्यालय में  प्रदर्शन किया  | और तहसील मे तालाबंदी कर विरोध जताया  | अधिवक्ता संघ का कहना है की तहसील में दो एस डी एम होने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़  रहा है  | लोगों को समझ में नहीं आ रहा काम किनसे करवाया जाय  | कौन अधिकृत है  |  अधिवक्ता संघ ने समस्या का निअराकरण ना होने पर  बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है |  छतरपुर  तहसील मे दो -दो एस डी एम होने से  काम प्रभावित हो रहा है और  लोग परेशान हैं |  अधिवक्ता संघ ने  प्रदर्शन करते हुये  |  तहसील मे तालाबंदी कर विरोध प्रदशर्न किया  | अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष का आरोप है ,कि छतरपुर तहसील मे  दो एसडीएम के के तिवारी और अनिल सपकाले हैं   कलेक्टर ने  के के तिवारी को एस डी एम नियुक्त किया था  | तो एस डी एम अनिल सपकाले हाईकोर्ट से ट्रांसफर का  स्टेट ले आये .|  लेकिन  दो एस डी एम का मामला होने से तहसील मे काम प्रभावित हो रहा है  | वहीँ तहसीलदार का पद है और  नायाब तहसीलदार पद सभाल रहे हैं  |  ऐसे मे पक्षकार परेशान हो रहे हैं  |  15 दिन से लोगो का  कोई कार्य  नही हो रहा  है  |  इसी मसले  को लेकर कलेक्टर को उन्होने ज्ञापन दिया है  |               

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 SITASHARAN SHARMA

सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ी तो नहीं चलगी सरकार   बीजेपी नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीताशरण शर्मा ने कहा कि महाराष्ट्र में जो सरकार बन रही है वह छह महीने से एक साल के बीच गिर जाएगी  |  शर्मा ने कहा कि अगर ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस छोड़ते हैं तो मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार भी एक दिन में गिर जाएगी  |  मध्य प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीताशरण शर्मा ने महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे  पर कहा की जिस दिन उन्होंने शपथ ली थी उस दिन गवर्नर को संतोष हो गया था  |  अजित पवार  ने समर्थन  पत्र दिया था।  उसके आधार पर बहुमत बीजेपी और एनसीपी  को  था  |  लेकिन इसके बाद घटनाक्रम बदला और अजीत पवार को हटाकर जयंत पाटील को एनसीपी का नेता बना दिया गया  |  स्वाभाविक था जब विह्प भी ईशु होता तो जयंत पाटिल के पत्र से ही होता  |  ऐसी स्थिति में संख्या बल शायद नहीं हो पाता इसीलिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र की भावनाओं का सम्मान करते हुए त्याग पत्र दे दिया  |  डॉ सीताशरण शर्मा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने के सवाल का जबाब देते हुए कहा की अभी कोई निश्चित जानकारी नही है  | यदि वो आते है तो उनका स्वागत है  |   ज्योतिरादित्य सिंधिया को वो सम्मान कांग्रेस में नहीं मिला जिसके वो हकदार हैं  .| वास्तव में उनकी आम जनता में पहुंच है पकड़ है  |  शर्मा ने कहा  यदि  सिंधिया बीजेपी में आते है तो उनका स्वागत है  |  उन्होंने कहा की यदि सिंधिया कांग्रेस छोड़ देते है तो कांग्रेस सरकार एक दिन भी नही चलेगी  |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

  SHOW SHOUTING

पर्यटन बढ़ाने निर्माताओं को आमंत्रण,बढ़ेगा रोजगार   पर्यटन मंत्री सुरेन्द्र सिंह बघेल ने सोनी टी़ वी़ के प्राइमटाइम सीरियल ‘एक दूजे के वास्ते’ का  शुभारंभ करते हुए कहा की | प्रदेश में फिल्म पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार  निर्माताओं और निर्देशकों को आमंत्रित कर रही है | .उन्होंने कहा फिल्म इंडस्ट्रीज के आने से रोजगार और निवेश की व्यापक संभावनाएं बढ़ेंगी  |  प्रदेश में फिल्म पर्यटन की नीति को  शीघ्र लागू किया जाएगा  |  पर्यटन मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल ने सोनी टीवी के सीरियल एक दूजे के वास्ते की शुरुवात करते हुए कहा की  मध्य प्रदेश में फिल्म और टीवी सीरियल के प्रोडक्शन और प्रोत्साहन के लिए  एक फिल्म पर्यटन नीति बनाई जा रही है |  जिसे जल्द ही लागू किया जायेगा  | सुरेंद्र बघेल ने कहा की उन्हें  उम्मीद है की यह सीरियल प्रदेश के लिए  गेटवे ऑफ टीवी इंडस्ट्री इन मध्यप्रदेश साबित होगा  |  पर्यटन के ममले में कमलनाथ सरकार पिछली सरकार के नक़्शे  कदम पर चल रही है  | वर्तमान में प्रदेश में तीन अंतर्राष्ट्रीय फिल्में, 10 राष्ट्रीय फिल्में, वेब सीरीज और धारावाहिक प्रोजेक्ट संचालित हैं  |  पहली बार किसी धारावाहिक की पूरी शूटिंग भोपाल सहित  प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर की जा रही है  |  इस धारावाहिक के 260 से अधिक एपिसोड प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर शूट किए जाएंगे  | इस मौके पर सोनी टीवी के प्रोजेक्ट ग्रुप हेड रीतेश मोदी अपनी  यूनिट के साथ मौजूद रहे  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 KAMALNATH

दबंगों ने किया एक परिवार का हुक्का पानी बंद कमलनाथ के छिंदवाड़ा मॉडल का सामाजिक सच   मुख्यमंत्री कमलनाथ जी  | यह खबर आपके लिए जानना जरुरी है   | आपके छिंदवाड़ा में दबंगों ने एक परिवार का हुक्का पानी बंद कर दिया है  | पीड़ित परिवार पुलिस के चक्कर लगा रहा है लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है  |  आप अपने छिंदवाड़ा मॉडल की चर्चा कर अपनी पीठ खुद थपथपाते नजर आते हैं  |  ये उस मॉडल की कहानी है जो बताती है कि छिंदवाड़ा में भी सबकुछ ठीक नहीं है  |  मुख्यमंत्री कमलनाथ के इलाके छिंदवाड़ा में दबंगों का कहर एक परिवार पर टूटा है  | दबंगों ने इस परिवार का हुक्का पानी बंद कर दिया है  | कमलनाथ के ग्रह विकासखंड मोहखेड मुख्यालय रहने वाले एक परिवार को समाज के   ठेकेदारों द्वारा समाज से हुक्का-पानी बंद करने को लेकर पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाईं लेकिन दबंगों के आगे सिस्टम बौना नजर आया  |  तब पीड़ित परिवार ने जान सुनवाई में अपनी पीड़ा को प्रशासन के सामने रखा  | जनसुनवाई में पीड़ित परिवार की बेटियों ने न्याय की गुहार पुलिस अधीक्षक से की  |  पीड़ित परिवार ने बताया कि मोहखेड में निवास कर रहे एक समाज के  दबंगों  ने रिशतेदारी, गांव एंव समाज में यह फरमान जारी करा दिया है कि उनके परिवार के साथ कोई किसी प्रकार का सबंध न रखे. |  इस मामले को लेकर इस परिवार ने दो बार  पुलिस अधीक्षक एंव कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा  | लेकिन अब तक उन्हें न्याय नही मिल पाया. |  पीड़ित परिवार ने  एक बार फिर पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौपकर कहा कि इस बार उन्हें न्याय नही मिला तो वह  कलेक्टर कार्यालय के सामने परिवार सहित भूखहड़ताल करेंगे  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

Robbery

छह  बदमाश ले गए नकदी और गहने   इंदौर से डकैती की खबर है  |  बीतीरात नकाबपोश डकैतों ने एक बिल्डर के बंगले पर सिक्यूरटी गार्ड पर बंदूकें तानीं  | और फिर परिवार को कब्जे में लेकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया |  ये डकैत अपने साथ बड़ी मात्रा में गहने और नगदी ले गए  |  पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर इनकी तलाश कर रही है  |  लसूड़िया थाना क्षेत्र में कंचन विहार कॉलोनी में बीती  रात छह नकाबपोशों ने  बिल्डर कैलाशचंद गोयल के बंगले में घुसकर डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया | डकैतों ने पहले बंगले के बाहर तैनात दो गार्डों पर कट्टा ताना और एक गार्ड से रायफल छीनकर दोनों को बंगले में रस्सी से बांध दिया  | इसके बाद बिल्डर के परिवार को कब्जे में लेकर नकदी और गहने लूट लिए  |  शहर के प्रतिष्ठित बिल्डर के यहां हुई वारदात से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया  पुलिस को कॉलोनी में लगे सीसीटीवी फुटेज मिले हैं जिनमें डकैत वेन से आते दिख रहे हैं  |  पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है  | घटना बिल्डर कैलाशचंद गोयल के बंगले की है जो बेटे मुकेश और अंकेश के साथ बंगले हरिहर विला में रहते हैं  | रात करीब साढ़े 9 बजे छह नकाबपोश डकैत कॉलोनी में दाखिल हुए   डकैत नीले रंग की मारूति ईको में आए थे, जिसमें परदे लगे हुए थे  |  वे बंगले से कुछ दूरी पर कार से उतर गए  |  डकैतों ने गार्ड राजकुमार मिश्रा और हरिकिशन मिश्रा को कब्जे में लेकर बंगले के अंदर पहुंच गए  |  डकैतों ने अंदर पहुंचकर गार्डों के हाथ-पैर बांध दिए और लूटपाट कर फरार हो गए  | डकैतों ने दोनों बेटों के साथ मारपीट की और उन्हें भी बांध दिया  |  सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सर्चिंग शुरू की  |  उस दौरान एक रस्सी और लूटे हुए कुछ मोबाइल फोन न्यू लोहामंडी में बरामद हुए  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 ACCIDENT

बस हेल्पर की मौत 6 यात्री घायल   होशंगाबाद में एक तेज रफ़्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई  ... इस हादसे में  बस में सवार हेल्पर की मौत हो गई  |  और छह यात्री घायल हो गए  |  हरदा से होशंगाबाद की ओर जा  रही यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई  | यह हादसा होशंगाबाद के डोलरिया के समीप मोड़ पर हुआ | . बस अजय ट्रैवल्स की बताई जा रही है  |  हादसे के वक़्त बड़ी संख्या में यात्री सवार  थे |  इस दुर्घटना में  बस के हेल्पर की मौत हो गई  | और छह यात्री घायल हो गए  .सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने  घायलों को स्थनीय लोगों की मदद से पास के अस्पताल में भर्ती कराया  |   दुर्घटना के बाद सड़क में जाम जैसी स्थित बन गई  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 ARIF AKHIL

मानसिक और आर्थिक रूप से किया जा रहा है  प्रताड़ित     रायसेन के शहर काजी  जहीरूद्दीन ने अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आरिफ अकील पर आरोप लगाते हुए कहा की  आरिफ अकील उन्हें आठ महीने  मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे है  | जहीरुद्दीन ने बताया की  जब भी वो  अपने वेतन और  हक की बात करते है  तो  |   आरिफ अकील झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी देते हैं रायसेन जिले के शहर काजी  जहीरूद्दीन ने  अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आरिफ अकील  पर आरोप लगाते हुए कहा की  | उन्हें  प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से अधिकारियों पर  दबाव  बनाकर विगत 8 महीने से  प्रताड़ित किया जा रहा है  | मसाजिद कमेटी के सचिव एसएम सलमान ने अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री  आरिफ अकील के कहने पर  | मेरे हर काम में दखलअंदाजी करना शुरू कर दीै   |  मुझे निकाह तकमील करने से मना किया गया  |  रायसेन के एलडीसी फैज़ान सिद्दीकी को एक पत्र भेजकर दारुल कज़ा भोपाल में अटैच कर लिया गया है  |  जिससे दारूल क़ज़ा रायसेन में मुझे कार्य करने में परेशानी हो रही है   मेरे द्वारा उच्च न्यायालय जबलपुर में इस संबंध में याचिका दायर की गई थी  |   न्यायालय द्वारा मेरे पक्ष में स्थगन आदेश पारित होने के बाद भी  सचिव द्वारा निरंतर मेरे कार्य में हस्तक्षेप किया जा रहा है  | यह न्यायालय की अवहेलना  है  |  आरिफ अकील द्वारा सचिव पर दवाब बनाकर मेरा  6 महीने का  वेतन रोक दिया गया है  |   जहीरूद्दीन ने कहा की  इस संबंध में मैंने पूव मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को भी अवगत कराया है |  लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई  | भविष्य में मेरे साथ कोई घटना दुर्घटना घटती है  |  तो उसके जिम्मेदार आरिफ अकील  होंगे  |  इस संबंध में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ जी से मुलाकात करके उनको रूबरू अपनी समस्या बताऊंगा  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 POLICE GUNDA GARDHI

ऑटो चालक के बाल पकड़े और लात मारी सिपाही के खिलाफ ऑटोवालों का प्रदर्शन     अपने डांसिंग स्टाइल से यातायात संभालने के लिए मशहूर इंदौर के यातायात सिपाही रणजीत सिंह का नया वीडियो वायरल हुआ है  | जिसमें ये डांस करने वाला सिपाही एक ऑटो चालाक के बाल पकड़कर लात मरता नजर आ रहा है  | सिपाही की इस बदतमीजी के बाद ऑटो वालों ने इस सिपाही के खिलाफ प्रदर्शन किया   |  इस बार सिपाही को प्रशंसा के बजाए बदनामी मिल रही है  | और बड़े अधिकारी भी सिपाही की हरकत से नाराज नजर आए  |  वायरल  वीडियो में सिपाही रणजीत  ऑटो रिक्शा चालक को पीट रहा है  |  हालांकि गलती ऑटो चालक की भी थी  | वह रांग साइड से आ रहा था जिसे देखकर सिपाही ने आपा खो दिया  | लेकिन इस सिपाही को भी कानून ने किसी के भी साथ इस तरह मारपीट का अधिकार नहीं दिया   रणजीत ने पहले चालक के बाल खींचे  | तमाचा जड़ा, फिर लात मारते हुए नजर आया  |  पहले देखिये सिपाही रंजीत सिंह की गुंडागर्दी  |  रंजीत सिंह अपने डांसिंग स्टाइल में ट्रेफिक कंट्रोल करने के लिए खासे चर्चित हैं  ... इस कारण रंजीत सिंह बड़े अधिकारीयों और मीडिया की निगाहों में चढ़ गए  | थोड़ी सी लोकप्रियता ने रंजीत सिंह का इतना दिमाग खराब किया कि उन्होंने लोगों से बदतमीजी करना शुरू कर दिया  |  इस मसले को लेकर इंदौर में यातायात पुलिस स्टेशन के बाहर ऑटो संघ ने प्रदर्शन किया और सिपाही के खिलाफ कार्यवाही की मांग की  |  पूरे मामले में वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनाक्रम की जांच के निर्देश दिए हैं  .|  22 सेकंड के वीडियो में यातायात सिपाही ने ऑटो रिक्शा रोका और चालक से कहासुनी हुई  .|  फिर उसके बाल खींचे  | चालक ने इस पर आपत्ति ली और अपना चालान बनाने को कहा  |  उसकी बात सुनते ही सिपाही का गुस्सा बढ़ गया और ऑटो चालक को दो बार लात मारी  |  इसके चलते कुछ देर के लिए यहां यातायात बाधित हुआ  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 SUISIDE ATEMP

आठ महीने से तनख्वाह ना मिलने से था  परेशान   नगर पालिका में आठ महीने से तनख्वाह ना मिलने से नाराज  एक  कर्मचारी  ने  आत्मदाह करने  की कोशिश की  |  जिसके बाद कर्मचारी को पुलिस थाने ले जाया गया  |  कर्मचारी का कहना है की तनख्वाह ना मिलने से उसके परिवार की आर्थिक स्थित  खराब हो गई है  | जिसके चलते उसने यह आत्मघाती  कदम उठाया  |  हमेशा विवादों में रहने वाली टीकमगढ़  नगरपालिका में उस वक़्त  खलबली मच गई  |  जब पार्षदों की मीटिंग के दौरान एक  कर्मचारी ने मिटटी का तेल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की  |  मीटिंग में नगर  पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी गिरी उनके विधायक पति राकेश गिरी और तमाम पार्षद गण मौजूद थे   आत्मदाह की कोशिश करने वाले  कर्मचारी का नाम राप्रकाश  बिलगैया  बताया जा रहा है  |   उसका कहना है की  पिछले 8 महीने से उसको वेतन नहीं दिया गया  | जिससे उसकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई  |  उसको और उसके परिवार को भूखों मरने की नौबत आ गई  |  पुलिस द्वारा  उस व्यक्ति को पकड़ कर कोतवाली लाया गया  |  और मामले की जांच की जा रही है  |  इस संबंध में विधायक ने कहा की  साजिश के तहत यह कार्य किया जा रहा  है | और उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है  |  कर्मचारी गाली गलौच करते हुए अंदर आया और उसने जानबूझकर ऐसी हारकर की है  |     जब इस संबंध में एसडीओपी सुरेश शेजबाल से बात की गई तो  |  उन्होंने बताया की  इस मामले की पूरी जांच की जा रही है  .| और जांच के उपरांत ही कुछ कहा जा सकता है  |  इस दौरान उस व्यक्ति को पुलिस ने थाने में बंद कर दिया  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 VYAPAM GHOTALA

व्यापम में 30 आरोपियों को सात साल की सजा व्यापम के एक अपराधी को दस साल की सजा   व्यापम मामलों की सुनवाई के लिए बनी विशेष अदालत ने पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2013 में 31 आरोपियों को दोषीं मानते हुए उन्हें सजा सुनाई है  | एक प्रमुख आरोपी को दस साल और बाकि 30 आरोपियों को सात -सात साल की सजा दी है  | अदालत ने व्यापम की कार्यप्रणाली पर सख्त टिप्पणी की  और कहा कि व्यापम त्रुटिरहित परीक्षा प्रणाली देने में असफल रहा है  |  व्यापम की आरक्षक भर्ती परीक्षा  पर फैसला देते हुए विशेष न्यायाधीश एसबी साहू ने लिखा है कि व्यापम त्रुटिरहित परीक्षा देने में असफल रहा  | इस वजह से दलाल असली के स्थान पर नकली परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल करवाने में सफल रहे  | अपने 262 पन्नों के फैसले में कोर्ट ने लिखा है कि व्यापमं ऐसी परीक्षा कायम करने में असफल रहा, जिससे वास्तविक परीक्षार्थी ही परीक्षा दे सकें  | साथ ही उनकी पहचान के लिए परीक्षा के पहले लिए गए उनके हस्ताक्षर और फिंगरप्रिंट का भी कोई मतलब नहीं निकला  |  कोर्ट ने ऐसा इसलिए कहा, क्योंकि जब जांच के दौरान सीबीआई ने नकली और असली परीक्षार्थियों के हस्ताक्षर और फिंगरप्रिंट आपस में मिलान के लिए भेजे तो फॉरेंसिक लैब के विशेषज्ञ इस मामले में अपना कोई अभिमत ही नहीं दे सके |  अदालत ने 31 आरोपियों को दोषीं मानते हुए उन्हें सजा सुनाई है  |  एक प्रमुख आरोपी को दस साल और बाकि 30 आरोपियों को सात -सात साल की सजा दी है  |  इसी तरह अदालत ने अपने फैसले में लिखा कि पुलिस का उपयोग अपराधियों से लेकर असामाजिक तत्वों, नक्सलियों और आतंकियों से निपटने के लिए होता है  |   इन पर देश की सुरक्षा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है  | ऐसे में यदि कोई भी अयोग्य उम्मीदवार पुलिस में भर्ती हो जाए तो वो अपनी पूरी टुकड़ी को संकट में डाल सकता है  |  अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए  सभी आरोपियों की सजा मुकर्रर की  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 PSC PRINCIPAL

तंग आ कर निकाल रहे हैं संविधान रक्षा पदयात्रा   हर जगह निवेदन करने के बाद खुद को ठगा सा महसूस कर रहे सहायक प्राध्यापक परीक्षा में चयनित उम्मीदवार ने पदस्थापना नहीं मिलने  के कारण  पहले मुंडन करवाया और फिर संविधान रक्षा पदयात्रा शुरू की  | यह पदयात्रा भोपाल तक आएगी  |  सहायक प्राध्यापक परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों ने  डॉ आंबेडकर की जन्मस्थली पर मुंडन कराया और फिर भोपाल के लिए पदयात्रा शुरू की  |  इस दौरान ढाई सौ से भी ज्यादा की संख्या में उम्मीदवार वहां मौजूद रहे  |  3 हजार से अधिक उम्मीदवारों के इस प्रदर्शन में जुड़ने की संभावना है  .| पदयात्रा के दौरान ये सभी उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी   के क्षेत्र से होकर भी गुजरेंगे  |  ऐसे में पुलिस ने सभी को हिदायत दी है कि वे मंत्री के गांव में दाखिल ना हों  |  इस दौरान यह मैसेज वायरल हुआ था कि कुछ प्रदर्शनकारी मंत्री जीतू पटवारी के गांव पहुंचकर भी मुंडन करवाएंगे  | इन के मसले को लेकर जीतू पटवारी और कांग्रेस सरकार इन्हें सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं  |  यह उम्मीदवार कई बार उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी से पदस्थापना को लेकर आग्रह कर चुके हैं  |  इनका कहना है हर बार बस आश्वासन ही मिलता है, हमारे लिए अब तक कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है  .| महू से शुरू हुई संविधान रक्षा पदयात्रा जब भोपाल पहुंचेगी तो इसमें और भी लोग जुड़ते चले जाएंगे  |  इनका कहना है कि 12 नवंबर को भी ये सभी मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिले थे | और अपनी समस्या बताई थी, इसके बाद भी इनको लेकर कोई कदम नहीं उठाया गया   |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 PM IMRAN KHAN

टमाटर चाहिए तो पहले PoK दो और माफी मांगो   झाबुआ के 150 से अधिक किसानों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को टि्वटर और डाक विभाग के जरिए पत्र भेजकर कहा है कि अगर पाकिस्तान को टमाटर चाहिए तो वः सबसे पहले p o k  कश्मीर वापस करे  | औरभारत से माफ़ी मांगे  |  ईरान से टमाटर मंगाने के बाद भी पाकिस्तान पर टमाटर संकट बरकरार है  |  पाकिस्तान में टमाटर 400-500 रुपए किलो बिक रहा है  |  ऐसे में  टि्वटर के जरिए भारतीय किसान यूनियन की झाबुआ जिला इकाई ने इमरान को कहा कि बाघा बार्डर से आपके देश में टमाटर जाते थे, लेकिन आतंकवादियों और आपकी सेना ने हमारे देश के निर्दोष लोगों पर हमले किए, आतंकवाद फैलाया, 26/11 व पुलवामा जैसे हमले करवाए  |  इसके बाद हमारे देश और हमने आपको टमाटर नहीं देने का फैसला लिया  |  पकिस्तान  में जनता की टमाटर को लेकर खराब हालत के बाद हम टमाटर उत्पादक किसान इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि अगर पाकिस्तान भारत के दुश्मनों को हमारी सरकार को सौंप दे और अनधिकृत रूप से कब्जा किए कश्मीर  को शांतिपूर्वक भारत को सौंप दे तो भारतीय किसान यूनियन झाबुआ जिला इकाई अपने जिले के उत्पादक किसानों को बैठाकर आपके देश में टमाटर भेजने पर विचार कर सकती है  .| किसानों ने आखिर में लिखा कि उम्मीद है कि हमारे इस प्रस्ताव पर आप गंभीरता से अपने देश के नागरिकों के हित में विचार करेंगे  |  झाबुआ के  किसानों ने कई साल तक पाकिस्तान को टमाटर निर्यात  किया है  |  किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष महेंद्र हामड़ ने कहा 18 सितंबर 2016 को हुए उरी आतंकवादी हमले के बाद से किसान नाराज थे और पाकिस्तान टमाटर भेजना बंद कर दिया था  |  इससे पहले करीब डेढ़ दशक से पाकिस्तान टमाटर यहां से भेजे जाते थे  |  ग्राम बावड़ी, पेटलावद सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के 150 से अधिक किसानों ने इस प्रकार का पत्र किसान यूनियन के माध्यम से पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को लिखा है और उस पर हस्ताक्षर किए हैं   |                  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 MAHILA BANDHAK

काम के नाम पर देह व्यापार का डाल रहे थे दबाव   काम  देने के बहाने सतना की एक नाबालिग  युवती को पति पत्नी ने बंधक बना लिया  |  और उसको देह व्यापार करने के लिए दबाव बनाने लगे  |  पुलिस को सूचना मिलने पर  स्थानीय लोगों  की सहायता से पुलिस ने नाबालिग को छुड़ाया | पुलिस ने नाबालिग  युवती की रिपोर्ट पर मकान मालिक और आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है  | छतरपुर के सिविल लाईन थाना क्षेत्र मे सतना से काम दिलाने के बहाने एक नाबालिग युवती को पति पत्नी ने घर में बंधक बना लिया  | इसकी सूचना जैसे ही पुलिस को लगी पुलिस ने  मुहल्ले वालो की मदद से  नाबालिग को छुडाया   | छह दिन पहले सतना से काम दिलाने के लिये राखी सेन और मुकेश सेन  लड़की को  छतरपुर लाये थे  |  लेकिन काम न दिलाकर उस पर देह व्यापार का  दबाव  बना रहे थे  |  जब नाबालिग युवती नही मानी  |  तो पति पत्नी ने उसे घर पर बंधक बना लिया   | लेकिन किसी बहाने से  नाबालिग  घर से भागी और मुहल्ले वालो को अपनी आप बीती बताई   | जिसकी सूचना  मुहल्ले वालो ने पुलिस को दी  | पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नाबालिग से जब पूछताछ की तो  उसने पूरी घटना बयान कर दी  |  पुलिस ने नाबालिग युवती की रिपोर्ट पर रामलाल चौरसिया और उसकी किरायेदार राखी सेन को देह व्यापार करवाने का दबाब बनाने के आरोप मे गिरफ्तार कर लिया  राखी का पति मुकेश सेन फरार बताया जा रहा है  |  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 JYOTIRADITYA SCINDIA

 पहले लिखते थे   ज्योतिरादित्य सिंधिया खुद को कांग्रेस नेता लिखने की बजाये पब्लिक सर्वेंट लिखना ज्यादा पसंद करते हैं   | कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया  ने ट्वीटर हैंडल पर अपना स्टेटस  बदल लिया है  |  उन्होंने पूर्व के सरकारी पदों और कांग्रेस का जिक्र हटाकर खुद को समाजसेवी और क्रिकेट प्रेमी बताया है |  पिछले लम्बे आरसे से कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया  कुछ असहज नजर आ रहे हैं  | सर्जिकल स्ट्राइक  और धारा 370 जैसे मसले पर उनका रुख कांग्रेस से अलहदा नजार आया  .| अब ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा अपने स्टेटस  में  किये गए बदलाव से नेताओं के बीच इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई  | महाराष्ट्र में हुए विधानसभा  में चुनाव के दौरान कांग्रेस की ओर से उन्हें चुनाव प्रभारी बनाया गया था  |  वे लगातार मध्य प्रदेश  में अपनी ही पार्टी की कमलनाथ सरकार   पर सवाल भी उठाते रहे हैं | पिछले दिनों उन्हें मध्य प्रदेश की प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष  बनाए जाने की मांग भी उठी थी  |  लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव  में जीत के बाद से अब तक इस पर कोई निर्णय नहीं लिया |   कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने को लेकर जब ज्योतिरादित्य सिंधिया से सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा था कि मैं जनता का सेवक हूं  |  ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इससे पहले अपने ट्वीटर पर स्टेटस में पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री लिखा था, लेकिन अब वहां समाजसेवी और क्रिकेट प्रेमी लिखा है  |   ज्योतिरादित्य सिंधिया लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी की टीम में शामिल सबसे अहम सदस्यों में से एक थे, लेकिन वे खुद ही अपने क्षेत्र में चुनाव हार गए थे  |  मध्य प्रदेश में भारी बारिश के दौरान चंबल इलाके में आई बाढ़ के बाद वे लगातार गांव-गांव जाकर लोगों से मिले थे और प्रदेश सरकार से उन्हें जल्द राहत देने की बात कही थी  |  कमलनाथ सरकार में मौजूद ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक मंत्री लगातार उन्हें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की मांग उठाते रहे हैं  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 SWACHHTA SANDESH

गन्दगी करने पर होगी दंडात्मक कार्यवाई   मुंगावली में  नगर की स्वच्छता  को लेकर बैठक का आयोजन किया गया | . इस मौके पर स्कूल के छात्रों  ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया  | कार्यक्रम के दौरान सभी  को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई  |  स्वच्छता को लेकर मुंगावली में बैठक का आयोजन  किया गया  | .जिसमें सभी  शासकीय व अर्धशासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया  |  इस मौके पर पहुंचे  क्षेत्रीय विधायक बृजेन्द्र सिंह ने  नगर को स्वच्छ बनाने के लिए  सभी नगर वासियों  से सहयोग करने की  बात कही  | साथ ही जिलाधिकारी डॉ. मंजू शर्मा ने नगर को स्वच्छ बनाने के लिए कठोर बनने व सड़क पर कचरा फेकने वाले लोगों पर दण्डात्मक कार्यवाही करने की बात कही   | इस दौरान  नगर को स्वच्छ बनाने को  लेकर नगरवासियों से भी विचार मांगे  गए  |  कार्यक्रम  के उपरांत जिलाधिकारी ने सभी को नगर को स्वच्छ बनाने  के लिये शपथ दिलाई  | कार्याक्रम में बड़ी संख्या में आम जन  के साथसाथ आला  अधिकारी मौजूद रहे  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 BHAVAN LOKARPAN

आयुक्त:कार्य पूर्ण नहीं, लोकार्पण नहीं किया जा सकता शुक्ल:मानसिक रूप से बीमारअधिकारी बैठे है कुर्सी पर   रीवा नगर निगम और बीजेपी के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा  |  बीजेपी कार्यकर्ताओं ने नवनिर्मित परिषद् भवन  के गेट में लगे ताले को तोड़कर भवन का लोकार्पण कर दिया | निगम आयुक्त का कहना है की भवन का कार्य पूरा नहीं हुआ  है  |  लोकार्पण नहीं किया जा सकता  | इस पर पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा की अगर कार्य पूरा नहीं था तो मंत्री से भवन लोकर्पण क्यों कराया जा रहा था  |  रीवा नगर निगम और भारतीय जनता पार्टी के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है  | दोनों के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर जंग छिड़ी रहती है | ताजा मामला  निगम कार्यालय में बने नवनिर्मित परिषद भवन में लोकार्पण का  है | भारतीय जनता पार्टी  के पदाधिकारियों ने पार्षद व महापौर के साथ मिलकर भवन के लोकार्पण की बात रखी  | भवन के लोकार्पण को लेकर तमाम पदाधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां निगम अमले के साथ बैठी पुलिस की टीम ने भाजपाइयों को कार्यालय परिसर के अंदर घुसने से ही मना कर दिया |  जिसके बाद  भाजपा कार्यकर्ता इसके  विरोध में आ गए और  परिसर के अंदर बने राम जानकी मंदिर पर बैठकर सुंदरकांड का पाठ करना शुरू कर दिया |  भाजपाइयों ने  निगम आयुक्त द्वारा परिषद कार्यालय के बंद कराए गए गेट का ताला तोड़कर लोकार्पण भी कर डाला |  नगर निगम आयुक्त का कहना है की मुझे लोकार्पण की जानकारी नहीं है  |   मुझे कल एक पत्र मिला था लोकार्पण के संबंध में जिस पर मैंने बताया था की अभी परिषद का कार्य अधूरा है और भवन ठेकेदार के पास है |  जिसका कार्य पूर्ण होने के बाद वह निगम को सौपेगा  |  इस मामले में  पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा की  |  नगर  निगम के आयुक्त अगर सामान्य शिष्टाचार का पालन नहीं करेंगे तो ऐसा ही होगा  | जब मानसिक रूप से असंतुलित अधिकारी कुर्सी में बैठ जाते है तो इसी प्रकार की हरकत करते हैं  |  जिनको जनता ठीक करती  है  | उन्होंने बताया की एक हफ्ते पहले इसका उद्घाटन प्रदेश सरकार के मंत्री को बुलाकर कराने की तैयारी थी  |  जब अधूरा था तो लोकार्पण  क्यों कर रहे थे  |   हम तो एक हफ्ते बाद कर रहे हैं  गौरतलब है की राजेंद्र शुक्ल को निगम द्वारा वसूली का  नोटिस दिए जाने के बाद से ही  | राजेंद्र शुक्ल के समर्थक  और निगम आमने सामने आ गए है  |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 KAILASH  JOSHI DEATH

लम्बे समय से बीमार थे कैलाश जोशी   मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी का 91 वर्ष की उम्र में रविवार सुबह  निधन हो गया  |  वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे  .| कैलाश जोशी के निधन से मध्य प्रदेश भाजपा में शोक की लहर छा गई है |  पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी का इंक्यानबे वर्ष की आयु में भोपाल में निधन हो गया |  कैलाश जोशी मध्य प्रदेश के पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री थे, 26 जून 1977 से 17 जनवरी 1978 तक सीएम पद पर रहे |  वे जनसंघ के समय से संगठन को मध्य प्रदेश में मजबूत करने के लिए काम करते रहे  | 1955 में कैलाश जोशी पहली बार हाटपीपल्या नगर पालिका अध्यक्ष रहे, इसके बाद 1962 से निरंतर देवास जिले के बागली से विधायक रहे  | 1951 में वे भारतीय जनसंघ की स्थापना के सदस्य भी रहे |  इमरजेंसी के दौरान करीब एक महीने तक वे भूमिगत रहे इस दौरान 28 जुलाई 1975 को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था, जिसके बाद उन्हें 19 महीने तक नजरबंद रखा गया  |  सीएम बनने के बाद 1978 में स्वास्थ्य खराब होने की वजह से उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था  |  वे भोपाल से सांसद भी रहे और मध्य प्रदेश के मुद्दों को संसद में उठाया |  कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी शिवराज सिंह चौहान की सरकार में मंत्री भी रहे हैं  कैलाश जोशी के निधन से बीजेपी में शोक की लहार है और तमाम राजनेताओं ने जोशी को श्रद्धा सुमन अर्पित किये  |  मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने कैलाश जोशी के निधन पर ट्वीट कर शोक जताया  | उन्होंने   लिखा कि मध्यप्रदेश की राजनीति को नई दिशा देने वाले, निर्धन और कमजोर की आवाज, विनम्र व मृदुभाषी राजनेता, पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय कैलाश जोशी के अवसान के साथ ही एक युग का अंत हो गया  | उनके चरणों में कोटि- कोटि प्रणाम, विनम्र श्रद्धांजलि  | मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन मुख्यमंत्री कमलनाथ   |  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व सीएम कैलाश जोशी के निधन पर दुख जताया  | उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करता हूं |  ईश्वर शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति दे |  कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने कहा कि मध्य प्रदेश के राजनितिक क्षितिज के वास्तविक रूप में ईमानदार मूल्यों के पोषक, आदर्शवादी चरित्र, सादगी के प्रतीक, राजनैतिक संत व त्याग की प्रतिमूर्ति पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी जी का असामयिक निधन एक युग का अंत  |   विन्रम नमन, ईश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 JITU PATWARI

मोदी में सत्ता की हवस कूट-कूट कर भरी है   महाराष्ट्र के राजनैतिक घटनाक्रम पर मध्यप्रदेश के खेल और युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी  ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी में  सत्ता की हवस कूट-कूट कर भरी है  |  महाराष्ट्र में सत्ता की हवस ने लोकतंत्र को   कलंकित किया है  |  महाराष्ट्र में भाजपा और एनसीपी सरकार बनाए जाने  पर कमलनाथ सरकार के मंत्री जीतू पटवारी ने कहा परिस्थितियां सर्वेविदित हैं जनादेश बीजेपी और शिवसेना को मिला था  | कांग्रेस ने  जनादेश का सम्मान  किया  |  तीनों पार्टियां सरकार बनाने पर  बात कर रही थीं  |  लेकिन भाजपा और नरेंद्र मोदी में सत्ता की हवस कूट-कूट कर भरी है  | सत्ता की हवस ने लोकतंत्र को   कलंकित किया  |       

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 SAJJAN VARMA

अब तो नेताओं के साथ अधिकारी भी आ रहे हैं सामने   मध्यप्रदेश सरकार के  पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने उन सभी लोगों का सुक्रिया अदा किया है जो किसी न किसी रूप में हनीट्रैप मामले का खुलासा कर रहे हैं  | . वर्मा ने कहा अब तो सबूतों के साथ नेताओं और अधिकारीयों के किस्से सामने आ रहे हैं  |  हनी ट्रैप मामले में रोज हो रहे खुलासों को लेकर  लेकर पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा  ने कहा जो लोग इस तरह के मामलों में फंसे हुए हैं  | समाज के अंदर मध्यप्रदेश के वातावरण को दूषित करते हैं उन लोगों से खिलाफ यदि कोई  सबूत सामने आ रहा है तो प्रशासन और सरकार को इसका संज्ञान लेना चाहिए   |   जिनकी  कॉलर सफेद थी  .| अब काली  हो रही हैं   |  कई ऐसे अधिकारी हैं  जिन्होंने इस प्रदेश का खूब शोषण किया  |  करोड़ो  अरबों  रुपए कमाए   |  उन  लोगों  की  हनीट्रैप में संलिप्तता है  ऐसे लोगों का खुलासा करने वाले  व्यक्ति और संस्था का धन्यवाद  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

  VISHWAS SARANG

विश्वास सरांग ने कार्यकर्ताओ को खिलाई मिठाई   महाराष्ट्र में सरकार बनाने का जश्नन बीजेपी ने भोपाल में मनाया   | पूर्व मंत्री विश्वास सरांग ने बीजेपी कार्यकर्ताओ को खिलाई मिठाई और कहा की  बीजेपी ने जनता के जनादेश का सम्मान किया  |  महाराष्ट्र में सरकार बनने की खबर के बाद  |   भोपाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाकर अपनी ख़ुशी का इजहार किया सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई  |  बीजेपी के पूर्व मंत्री विश्वास सारंग ने कहा की शिवसेना की हठधर्मिता के कारण अस्थिरता का दौर बना हुआ था  |   उसका पटाक्षेप हो गया यह असत्य पर सत्य की जीत  |  अभिमान और घमंड पर जीत है  | . बीजेपी ने शिवसेना को सम्मान दिया था  |  लोकतंत्र शतरंज का खेल नहीं। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री की शपथ बीजेपी के देवेंद्र फण्डवीस के लेने के बाद  | जहाँ एक तरफ बीजेपी जश्न मन रही हैं वंही दूसरी तरफ  |  वंही मध्यप्रदेश कांग्रेस सरकार के मंत्री डॉ गोविंद सिंह ने कहा की रातों रात महारष्ट्र का समीकरण बदलने से  | जनता के साथ बीजेपी ने धोखा किया हैं   | महाराष्ट्र में प्रजातंत्र की हत्या हुई है  |  हम इसकी निंदा करते है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 COUNSLING CENTER

प्रभुराम : ब्लॉक लेवल पर चल रही तैयारी    स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जिले के विकासखण्डों में निजी स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूलों मंक काउंसलिंग सेन्टर खोले जाएगे  | कक्षा नौवीं से बारहवीं के बच्चों की भी काउंसिलिंग की जाएगी  |  प्रत्येक विकासखण्ड स्तर पर दो काउंसलर की नियुक्ति भी की जाएगी  |  सरकार के स्कूल शिक्षा मंत्री प्रभुराम चौधरी ने कहा कि ब्लॉक लेवल पर हामरी तैयारी चल रही हैं की  |   स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जिले के विकासखण्डों में निजी स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूलों में काउंसलिंग सेन्टर खोले जाएगे  |  जहां कक्षा नौवीं से बारहवीं के बच्चों की भी काउंसिलिंग की जाएगी  | इसके लिए प्रत्येक विकासखण्ड स्तर पर दो काउंसलर की नियुक्ति भी की जाएगी  |  काउंसलर की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है  | जो हमारे शिक्षक वो प्राशक्षित करेंगे  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 KAMBAL VITRAN

सामाजिक कार्य की लोगों ने की सराहना   सर्दी के इस मौसम की शुरुवात होते ही मुस्कान क्लब ने तीन सौ गरीब महिलाओं को कंबल वितरण किया  |   इस अवसर पर आयोजित समारोह में बङी संख्या में समाजसेवी और आम लोग मौजूद रहे  |  मुस्कान क्लब ने चार धाम शिव मंदिर कम्यूनिटी हाल के पास  तीन सौ महिलाओं को कंबल वितरण किया  |  हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ठंड के मौसम को देखते हुए क्लब ने गरीब परिवारों को कंबलों का वितरण किया |  क्लब का कहना है की  हमारा सदैव यह प्रयास रहता है की हम  गरिबों की  ज्यादा से ज्यादा सेवाएं कर  सकें  | कार्यक्रम में आये लोगों ने क्लब के इस कार्य की सराहना की  | लोगों ने बताया की  नगर की हर एक संस्था को मुस्कान क्लब के तरह गरिबों की सेवाएं करनी चाहिए  | मुस्कान क्लब के सभी कार्यकर्ता  बधाई के पात्र हैं  | जो किसी न किसी रूप हमेशा ऐसी सेवा कार्य  करते रहते हैं  | इस अवसर बङी संख्या में क्लब के सदस्य ,मंदिर समिति के सदस्य  और महिलाएं मौजूद रही  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 ASHLIL SAHITYA

 नहीं बिकने देंगे स्टेशनों पर अश्लील साहित्य    रेल मंत्रालय भारत सरकार के पीएससी रेलवे बोर्ड चेयरमेन रमेश चन्द्र रत्न ने संकल्प लिया हैं  | की वो किसी भी हाल में भोपाल स्टेशनों पर अश्लील साहित्य नहीं बिकने देंगे | सिंधी सेन्ट्रल पंचायत ने रेलवे बोर्ड पीएससी अध्यक्ष का संत हिरदाराम नगर में स्वागत किया  |  रेल मंत्रालय भारत सरकार के पीएससी रेलवे बोर्ड चेयरमेन रमेश चन्द्र रत्न का कहना है कि  |   देश के किसी भी स्टेशन पर किसी भी कीमत पर अश्लील साहित्य को बिकने नहीं दिया जाएगा  |  अश्लील साहित्य लिखने वाले पहले इस तरह की पुस्तकें अपने घर परिवार के सदस्यों को पढ़ने के लिए दें, बाद में बेचकर दिखाएं  | दो दिन पूर्व ही भोपाल स्टेशन का निरीक्षण करते हुए उन्होंने बुक स्टाल पर ओशो एवं खुशवंत सिंह के कथित अश्लील साहित्य को वहां से हटवा दिया था  |  जिसके बाद वे देशभर में सुर्खियों में आए  |  यहां की सिंधी सेन्ट्रल पंचायत, थोक वस्त्र व्यवसाय संघ तथा अनाज व्यापारी संघ द्वारा सयुंक्त रूप से रखे गए स्वागत कार्यक्रम रखा गया था  |   रमेश चन्द्र रत्न ने कहा कि स्टेशनों, ट्रेनों में यात्रियों को न केवल सही भोजन व सुविधाएं मिले, बल्कि उन्हें साहित्य भी अच्छा पढ़ने को मिले, यह हमारी जिम्मेदारी है  |  इससे पूर्व स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन पर समुचित यात्री सुविधाओं के अलावा अन्य व्यवस्थाएं हों, इसका प्रयास किया जाएगा  |  उन्होंने कार्यक्रम आयोजकों को दिल्ली आमंत्रित किया ताकि केन्द्रीय रेल मंत्री पियूष गोयल के समक्ष मांगे रखी जा सके  | सभागार में मौजूद छात्राओं को उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त करने एवं परिवार के एक सदस्या को कानूनी की पढ़ाई जरूर कराने का आव्हान किया  |  यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह की भूरपूर   प्रशांस की और कहा कि आज दुनिया में अगर देश का मान बढ़ा है तो इसका मुख्य कारण देश का वर्तमान प्रधानमंत्री है  |  इससे पूर्व तीनों संस्थाओं के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ समाज सेवी हीरो ज्ञानंचदानी, नितेश लाल,  कन्हैयालाल ईसरानी, जगदीश आसवानी,  सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने रमेश चन्द्र रत्न का शाल, श्रीफल एवं हारफूलों से जोरदार स्वागत किया  |  संचालन एवं आभार पंचायत के महासचिव सुरेश जसवानी ने किया |                     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 SWASTH SHIVIR

लोगों को रक्तदान करने के लिए किया गया प्रेरित   टीकमगढ़ में पुलिस विभाग  ने स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया  |  स्वास्थ्य शिविर में पुलिसकर्मियों के साथ-साथ आम लोगों को भी स्वस्थ रहने के गुर सिखाये गए  |  साथ ही  सभी को  रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया  .|  पुलिस लाइन टीकमगढ़ में पुलिस विभाग ने   स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया  |  आयोजन पुलिस अधीक्षक अनुराग सजानिया के नेतृत्व में किया गया    स्वास्थ्य शिविर में पुलिसकर्मियों के साथ साथ  आम लोग सहित डॉक्टर विशेष रूप से मौजूद रहे  | शिविर में  पुलिसकर्मियों का ब्लड टेस्ट,  ब्लड प्रेशर और ईसीजी किया गया  |  साथ ही लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया  |  स्वयं पुलिस अधीक्षक  अनुराग सजानिया  ने रक्तदान कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया  | और बताया की रक्तादान से हम अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं  |  और दूसरों का जीवन भी बनाते है  |  कार्यक्रम में  पत्रकारों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 DASTBIN  VITRAN

कार चालकों को डस्टबिन बांटे स्वस्थ भारत का दिलाया संकल्प    संत हिरदाराम नगर में नगर निगम स्वास्थ्य विभाग जोन 1   | और बोर वन क्लब  द्वारा संत नगर के बस स्टैंड चौराहे और  चंचल चौराहे पर गुजरने वाले कार चालकों को रोककर  |  डस्टबिन बांटे और उन्हें स्वस्थ भोपाल स्वस्थ भारत का संकल्प भी दिलाया  |  नगर निगम के स्वास्थ्य प्रभारी रवि  औदिचय  , बोर वन क्लब के अध्यक्ष जगदीश आसनानी ,  जोन अध्यक्ष दीपा वासवानी  ,  महेश खटवानी ,  थोक वस्त्र व्यवसाय संघ के अध्यक्ष कन्हैया इसरानी सहित  कई सदस्यों ने वाहन चालकों को रोककर सफाई  व्यवस्था के बारे में सहयोग देने का आग्रह किया   |  लगभग 200 से अधिक डस्टबिन कार चालकों को बांटे गए और कहा गया कि आप चलती कार से कचरा बाहर ना फेंके   |  इस डस्टबिन में डालकर रखें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि यह अभियान लगातार चलता रहेगा |                               

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 DASTBIN VITARAN

कार चालकों को डस्टबिन बांटे स्वस्थ भारत का दिलाया संकल्प    संत हिरदाराम नगर में नगर निगम स्वास्थ्य विभाग जोन 1   | और बोर वन क्लब  द्वारा संत नगर के बस स्टैंड चौराहे और  चंचल चौराहे पर गुजरने वाले कार चालकों को रोककर  |  डस्टबिन बांटे और उन्हें स्वस्थ भोपाल स्वस्थ भारत का संकल्प भी दिलाया  |  नगर निगम के स्वास्थ्य प्रभारी रवि  औदिचय  , बोर वन क्लब के अध्यक्ष जगदीश आसनानी ,  जोन अध्यक्ष दीपा वासवानी  ,  महेश खटवानी ,  थोक वस्त्र व्यवसाय संघ के अध्यक्ष कन्हैया इसरानी सहित  कई सदस्यों ने वाहन चालकों को रोककर सफाई  व्यवस्था के बारे में सहयोग देने का आग्रह किया   |  लगभग 200 से अधिक डस्टबिन कार चालकों को बांटे गए और कहा गया कि आप चलती कार से कचरा बाहर ना फेंके   |  इस डस्टबिन में डालकर रखें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि यह अभियान लगातार चलता रहेगा |                               

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 GOPAL BHARGAV

भार्गव:विधानसभा अध्यक्ष किसी एक पार्टी के नहीं   नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा की विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति को पवई विधायक की सदस्यत बहाल करनी चाहिए  | उनको दिसंबर में होने वाले  विधानसभा सत्र में भाग लेने की अनुमति दी जाए  |  विधानसभा अध्यक्ष किसी एक पार्टी के नहीं होते  |  वो  विधायकों के संरक्षक होते है  |  नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने विधानसभा अध्यक्ष एन पी प्रजापति से मुलाकात की  और कहा की  अध्यक्ष महोदय से निवेदन किया गया है की वो पवई विधायक प्रहलाद लोधी की सदस्यता बहाल  करें   | हाई कोर्ट ने अगर लोधी की सजा पर रोक लगा दी है तो उनको विधानसभा में बैठने का पात्र बनाया जाय  भार्गव ने कहा की  लोकतंत्र में संवाद  बंद नहीं होने चाहिए  |  भार्गव ने कहा की विधानसभा सभा अध्यक्ष कभी किसी एक पार्टी का नहीं होता | अध्यक्ष सभी विधायकों के हितों के संरक्षक होते है  | विधायक का संरक्षक कोई मुख्यमंत्री नहीं होता  | अध्यक्ष अगर अपोजीशन लीडर को साथ लेकर नहीं चलते है तो  | विधानसभा की कार्यवाई सुचारू ढंग से नहीं चल सकती है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 HATYA

6 लोगों पर मामला हुआ दर्ज   छतरपुर में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई  |  पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है  |  छतरपुर के ईशानगर थाना  क्षेत्र के सीगोन गांव में  पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है  | मृतक के भाई  का आरोप है  कि  भोपाल सिंह  रात मे  ट्रैक्टर लेकर घर आ रहा था  |  तभी घर के बाहर आए कुछ लोग उनसे  गाली गलौज करने लगे  |  जिससे हमारा भाई उनसे पूछने लगा कि हमें किस बात के लिए गाली दे रहे हो  | इसी बीच गोली चली और उनके  सीने में जा लगी  |  जिससे अस्पताल ले जाते समय भोपाल सिंह की मौत हो गई  |  पुलिस ने हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत 6 लोगों पर मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 GOVIND BAYAN

किसानों को एक साल से मुर्ख बना रही है सरकार   मुख्यमंत्री कमलनाथ जी किसानों से तमाम वादे करके आप सत्ता में तो आ गए हैं  |  लेकिन अब आपकी  सरकार किसानों के मसले पर कतई गंभीर नहीं है   किसानों का पूर्ण कर्जा तो छोड़िये उनके दो दो लाख रुपये तक आप माफ़ नहीं कर पाए  हैं  |  जबकि मात्र दस दिन में किसानों का कर्ज माफ़ करने का ऐलान कर आप सत्ता में आये थे  |  ऐसे में किसान बैंकों का डिफॉल्टर हो रहा है  | . 55 लाख किसानों का बोनस अटका हुआ है  | और आपके मंत्री कह रहे हैं हमारे पास कोई पेड़ नहीं जो हिला के पैसे मिल जाएँ  |  ये तो बेशर्मी की हद है  |  कमलनाथ जी आपकी लच्छेदार बातों से किसान का भला नहीं हो पा रहा है   .| आपने और आपके तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी  ने खुद हो कर एक साल पहले मध्यप्रदेश के किसानों से कहा था कि कांग्रेस सरकार बनते ही सभी किसानों का कर्जा माफ़ किया जाएगा   | अगर ऐसा नहीं हुआ तो दस दिन में मुख्यमंत्री बदला दिया जाएगा   | लेकिन मध्यप्रदेश के किसानों का दुर्भाग्य कि एक भी किसान का पूर्ण कर्ज माफ़ आपकी सरकार नहीं कर पाई  |  इसमें आपने दो लाख का पेंच फंसाया  |  लेकिन अब तक न तो दे दो लाख का कर्ज माफ़ हुआ है  और न मुख्यमंत्री बदला गया  |  ये बताता है कि किसानों को आपने सिर्फ वोट समझा एक इंसान  नहीं   | 55 लाख किसानों का बोनस अटकने पर  आपके मंत्री  गोविंद सिंह ने आँखें तरेरनी शुरू कर दी हैं  |  वे कह रहे हैं  |  हमारे पास बेर का पेड़ नहीं जो हिलाने से पैसा निकल आए  | 15 साल में बीजेपी ने खजाना खोखला कर दिया है  |  कमलनाथ जी  |  मध्यप्रदेश की माली हालात चुनाव के पहले से आप जानते थे  |  जब आपको पता था की आप सत्ता में आकर भी जो काम नहीं कर सकते हैं उसका वादा आपको किसानों और जनता से नहीं करना चाहिए था   | सीधे सीधे कहें तो सिर्फ सत्ता में आने के लिए आपने और आपकी पार्टी ने लोगों को गुमराह किया है  | उस पर किसानों की मदद की बजाये आपके मंत्री ये कहें कि हमारे पास पैसे का कोई पेड़ नहीं है  | तो ये आपकी समस्या है  | आपके और आपके इन मंत्रियों के बंगलों पर करोड़ों रुपये खर्च करने के लिए सरकार पर पैसा है  | आपके लिए हवाई जहाज खरीदने के लिए सरकार पर पैसा है तो फिर  किसान और आम लोगों की बात आते ही आप ठन ठन गोपाल क्यों हो जाते हैं  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 STUDENT SUISIDE

आरोपियों पर कार्यवाई करने की मांग की   कन्या छात्रावास मे एक छात्रा के खुदकुशी करने से नाराज छात्रों ने सड़क पर उतर कर चक्का जाम कर दिया |  छात्रों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और  जमकर हंगामा किया  | हंगामा कर रहे छात्रों ने दोषियों के खिलाफ कार्यवाई की मांग की  |  छतरपुर के महोबा रोड़ कन्या छात्रावास मे  छात्रा की खुदकुशी से नाराज  छात्र -छात्राये सड़क पर उतर आये   | और शहर से निकले सागर कानपुर और रीवा ग्वालियर हाईवे पर  चक्काजाम कर दिया  |  जिससे छतरपुर का यातायात पूरी तरह ठप्प हो गया  |  शहर में सभी जगह जाम लगा रहा | हास्टल के छात्रो के इस चक्काजाम से जिला अस्पताल मे जाने वाले मरीजो और ऐम्बुलेंस को भी निकलने नही दिया गया  | बडी मुश्किल से ऐम्बुलेंस निकल पाई  |  बच्चे स्कूल से छूटने के बाद सड़क पर फंसे रहे  | पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर आंदोलन कर रहे  विद्यार्थियों को समझाईश  दी |  लेकिन वह सुनने को तैयार नही हुए  |  आंदोलन कर रहे छात्रो की मांग थी कि रिचा अहिरवार के मामले मे छात्रावास अधिक्षक सुशील पाठक को निलंबित किया जाय |  और दोषियों पर कारवाई हो  |  प्रशासन के आश्वासन के बाद बड़ी मुश्किल से छात्रों ने आंदोलन बंद किया  | और  चक्काजाम खुल सका  | गौरतलब है कि छात्रा रिचा अहिरवार पर पैंट  चोरी का आरोप छात्रा द्वारा लगाये जाने पर डिप्रेशन मे आकर ऋचा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 SUISIDE

चोरी का इल्जाम लगाए जाने से थी परेशान   छात्रावास में एक स्कूली छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकशी कर ली  |  छात्रा चोरी का इल्जाम लगाए जाने के बाद से डिप्रेशन का शिकार थी  |  ये मामला छतरपुर का है  |  छतरपुर के महोबा रोड़ स्थित अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास में 11वी की छात्रा की खुदकशी का मामला सामने आया है |  मृतक छात्रा ऋचा अहिरवार  चन्दोरा की रहने वाली है  |   उसने डिप्रेशन में आकर छात्रावास में  फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली  |  मृतक की बहन का आरोप है कि उसकी छोटी बहन से गलती से प्री मैट्रिक छात्रावास की लाडकुंवर,नाम की लड़की का पैंट एक्सचेंज हो गया था और उसका पैंट वापस भी कर दिया गया था साथ ही ऋचा ने उस बात की गलती भी स्वीकार कर ली थी  |  इसके बावजूद लाड़कुंवर द्वारा मेरी बहन ऋचा पर चोरी का इल्जाम लगाया गया और इसकी शिकायत  उसने  छात्रावास् अधीक्षिका से भी की जिसपर से अधीक्षिका ने भी उसे डाटा और इसी डिप्रेशन में आकर उसने फांसी लगा दी  |  वहीँ  मृतक ऋचा के पिता ने भी होस्टल की बदइंतजामी के अलावा उनकी लड़की के साथ रैगिंग करने का आरोप भी लगाया   |  घटना की सूचना मिलते ही,सीएसपी ,एसडीएम छतरपुर,एफएसएल टीम मौके पर पहुंची   |  पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच प्रारम्भ कर दी है,घटना के बाद होस्टल की लड़कियां डरी सहमी हुई हैं  |               

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 RAJENDRA SHUKL

सरकार हर चीज में बैकडोरइंट्री चाहती है   पूर्व मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता राजेंद्र शुक्ल के निशाने पर कमलनाथ सरकार है  | . राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि निकाय चुनावों को लेकर कमलनाथ सरकार डरी हुई है  | वह हर जगह बैकडोरइंट्री चाहती है |  पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कमलनाथ सरकार नगरीय निकाय चुनाव को  लेकर डरी हुई है  | उन्हें हारने के डर है  |  उनके 1 साल के कार्यकाल ने ये साफ़  कर दिया है वो बैकडोर इंट्री चाहती है   | जिस तरह कमलनाथ सरकार निकाय चुनाव चाहती है उससे खरीद फरोख्त बढ़ेगी  | उन्होंने कहा सब चीजें बेहतर करके कमलनाथ जी को सौंपी गईं थीं  | लेकिन वे इसे मेनेज करके नही रख पा रहे हैं  | कांग्रेस की गांधी यात्रा पर शुक्ल ने कहा हमारी कोशिश है कि हम गांधी जी और उनके विचार के नजदीक जाएं  और उनके सपने के भारत निर्माण का निर्माण करें   |  इसके लिए मोदी जी ने कई अभियान चलाए  | कांग्रेस को  चाहिए कि वे यात्रा निकलाने से पहले प्रदेश में सुशासन स्थापित करें |   सिर्फ गांधी यात्रा निकालने से कुछ नही होगा।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

ANTARAASTAREEY FILM PHESTIVAL

होशंगाबाद के फिल्ममेकर हैं परेश मसीह   फिल्ममेकर परेश मसीह को खजुराहो में आयोजित होने वाले अंतरास्ट्रीय फ़िल्म फेस्टिवल की चयन समिति का सदस्य बनाया गया है  | इससे पहले भी परेश मसीह इस समिति के सदस्य रह चुके हैं  |  खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म समारोह के अध्यक्ष संस्थापक ओर आयोजक  राजा बुंदेला ने होशंगाबाद के फ़िल्म निर्देशक परेश मसीह को अपनी टीम में शामिल किया है |खजुराहो अंतरास्ट्रीय फ़िल्म समारोह मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा फ़िल्म समारोह है जिसमें देश विदेश से कई फिल्में शामिल होती हैं |इस आयोजन में देश के जाने माने फ़िल्मकार  शामिल होते हैं |  यह आयोजन 17 दिसम्बर से 23 दिसम्बर तक खजुराहो में  होगा |यह फ़िल्म समारोह प्रदेश के फिल्मकारों के लिए एक बड़ा मंच होता है | जहां हर फिल्म का प्रदर्शन किया जाता है  |  हर छोटे और बड़े फिल्मकारों के लिए बड़ा मंच होता है जहां नए फ़िल्म निर्माताओं को भी स्थान दिया जाता है  | इस आयोजन में डॉक्यूमेंट्री  | फ़िल्म,शार्ट फिल्मों को भी शामिल किया जाता है |आयोजन में सामान्य नागरिक भी हिस्सा ले सकते है |यदि आपके पास कोई छोटी सी भी फ़िल्म है तो फेस्टिवल में  उसे शामिल कर प्रदर्शित किया जाता है |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 BADMASHO KA KHOOF

बदमाशों ने राह चलते 4 लोगों को चाकू मारे   इंदौर में एसएसपी कार्यक्रमों में जाकर गाने गा रहीं हैं तो दूसरी तरफ गुंडे सरेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं  | इन गुंडों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि ये रह चलते लोगों को चाकू मार रहे हैं  | और लूटपाट कर रहे हैं  |  राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की स्कीम नंबर 103 में  रात 6 बदमाशों ने जमकर आतंक मचाया  |  7 दुकानों में घुसकर तोड़फोड़ की और इसके बाद मुकुल चौहान, द्वारका सेन तथा राह चलते दो अन्य लोगों को चाकू मार दिया  |   दुकानों में चाकू लहराकर घुसे इन बदमाशों ने कहा- हम जेल से छूटकर आए हैं  और उसका  जश्न मना रहे हैं  | रुपए दो नहीं तो मार डालेंगे  | इसके बाद इन्होने दुकानों का गल्ला लूट लिया  |  40 मिनट तह इन लोगों का हंगामा चलता रहा  | लूटपाट से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई  | प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तीन बाइकों पर सवार होकर आए 6 बदमाश  चमेली देवी स्कूल के पीछे सहज कॉम्प्लेक्स और उसके आसपास की दुकानों में एक के बाद घुसे और लूटपाट की  | सबसे पहले लहसुन व्यापारी की ए वन ट्रेडर्स में घुसे और तोड़फोड़ की  | कर्मचारी जब्बार की गर्दन पर चाकू रख गल्ले में रखे रुपए लूट लिए।   इसके बाद राधे-राधे डेरी में तोड़फोड़ की  |  एक बदमाश ने संचालक के पेट पर चाकू अड़ाकर कहा कि कुछ हरकत की तो मार दूंगा और गल्ले में रखे 14 हजार रुपए लूट लिए | बदमाशों की यह करतूत cctv में भी कैद हो गई है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

HATYA

बदमाशों ने की किसान पर फायरिंग   बुंदेलखंड इलाके में बदमाशों पर पुलिस का कोई खौफ नहीं है |  छतरपुर में जमीन  के मसले को लेकर बदमाशों ने एक किसान की हत्या कर दी |  छतरपुर मे जमीनी विवाद के चलते  बदमाशों  ने गोली मारकर एक किसान की हत्या कर दी ,जबकि बदमाशों के हमले में एक  किसान  गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है  | घटना पीरा गांव के परिहार क्रेशर के पास की  है ,बीती रात जब मंजू नाथ और भदई खेत पर पानी दे रहे थे ,तभी इलाके का  बदमाश  हल्के राजा अपने तीन अन्य साथियो के साथ आया और  इन दोनो किसानो पर ताबडतोड फायरिंग शुरू कर दी  | फायरिंग से जहां मंजूनाथ की मौके पर मौत हो गई ,वही भदई नाथ की हालत गंभीर होने से उससे जिला अस्पताल मे भर्ती  कराया गया है ,पुलिस ने हल्के राजा सहित चार लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 2 MONTH 11 DEATH

नूरगंज में अभी 70 परिवार में 80 लोग बीमार   पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटवा ने रायसेन के नूरगंज इलाके के पीड़ित लोगों से मुलाक़ात की प्रशासन की अनदेखी के चलते इस इलाके में दो महीने में 11 लोगों की मौत हो गई है  और अब भी सत्तर परिवारों के अस्सी लोग बीमार हैं |  सरकारी उदासीनता का शिकार इलाका है रायसेन जिले का नूरगंज  | नूरगंज भोपाल के पास बसा है इसके बावजूद यहाँ के हालत बद से बदत्तर हो गए  |  नूरगंज के लोग  पिछले ढाई महीने से अचानक बिमारियों की चपेट में आना शुरू हुए लेकिन इसके बावजूद न तो प्रशासन की नींद टूटी और न ही स्वास्थ्य महकमा जागा  |  इस इलाके के लिए मंत्री और सरकार जैसी सोये हुए हैं  |  नूरगंज ग्रामीण इलाका है और यहाँ बीते दो महीने में 11 लोग असमय मौत के मुँह में समा गए हैं  |  अब भी तमाम घरों में लोग बीमार पड़े हुए हैं |  पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटवा नूरगंज पहुंचे और पीड़ित लोगों से मुलाक़ात की  |  पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि  नूरगंज जैसे गांव में 2 महीने में 11 मौत होना स्वाभाविक नहीं है  | सरकार सोई हुई है  | यह सब यह सहन करने लायक नहीं  | अभी  भी 70 परिवार में 80 लोग बीमार हैं  | अमानवीयता यह है कि प्राइवेट अस्पताल मरीजों का इलाज नहीं कर रहे हैं |   संकट के समय प्रशासन इलाज नहीं करवा पा रहा है  |  पिछले 4 दिन में चार मौत  हुई हैं  |  पूरा नूरगंज गांव डरा हुआ है  |  ऐसे में भी सरकार अभी भी नहीं चेत रही है  |  नूरगंज के लोगों की पीड़ा हर दिन बढ़ती जा रही है और उनकी सुनने वाला कोई नहीं है  | नूरगंज की पानी की पाइपलाइन 30 साल पुरानी है   | यहाँ से आने वाला गन्दा पानी ही नूरगंज के लोगों की सेहत बिगाड़ रहा है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 SUISIDE ATEMP

पार्षद पर जान से मारने की धमकी का आरोप   ग्वालियर में जनसुनवाई के दौरान एक युवक ने खुद को आग लगाकर आत्मदाह करने की कोशिश की  |  युवक ने पार्षद पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया | आग लगने से  युवक बुरी तरह झुलस गया  | जिसके बाद  इलाज के लिए अस्पताल  में भर्ती कराया गया है  |   ग्वालियर में  कलेक्टर जनसुनवाई के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया जब  जनसुनवाई के दौरान आये एक युवक ने सुनवाई कक्ष में  खुद को आग लगाकर आत्मदाह करने की कोशिश की  | आत्मदाह करने वाले युवक ने पार्षद पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है  |  जिस वक़्त युवक ने खुद को आत्मदाह करने की कोशिश की उस समय एसडीएम रिंकेश वैश्य और अन्य अधिकारियों के साथ जनसुनवाई कर रहे थे  | आग लगाने वाला  युवक भितरवार का रहने वाला है  |  और वह पार्षद से परेशान हो चुका  था  | फिलहाल युवक को जिला अस्पताल  में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 MAHUA KA PED

पलायन कर रहे जानवर पॉलीथीन से खराब हुआ इकोसिस्टम   सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के प्रतिबंधित जंगल में  महुआ का पेड़ पुलिस प्रशासन और वन विभाग के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है  | अंधविश्वास इस कदर बढ़ गया है की  धारा एक सौ चौवालीस लागू होने के बाद भी श्रद्धालुओं को पुलिस रोक पाने में नाकामयाब हो रही है  | अब आलम तो ये है की इस जंगल  से तेंदुआ ,भालू  सहित अन्य जंगली जानवरों ने पलायन शुरू कर दिया है  | लोगो ने अंधविश्वास के चलते  पूजन सामग्री और हज़ारो पॉलीथिन पेड़ो के तनों में बंध दी है |  जिससे इको सिस्टम बिगड़ता जा रहा है  |  होशंगाबाद स्थित  सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के प्रतिबंधित जंगल में अंधविश्वास का महुआ का पेड़ पुलिस प्रशासन और वन विभाग के लिए गले की हड्डी बन गया है   अंध्विश्वास के कारण जंगल का विनाश होने लगा है  |   महुआ पेड़ वाले जंगल से तेंदुआ भालू ओर अन्य जानवरों ने पलायन कर रहे हैं |   लोगो ने पूजन सामग्री और हज़ारो पॉलीथिन पेड़ो के तनों में बंध दी है  |   जिससे इको सिस्टम बिगड़ गया है  | प्रशासन ने बताया की   इस अंधविश्वास को मिटाने के लिए सख्त कदम उठाए गए  | महुआ के पेड़ के तीस फीट के दायरे में सीमेंट पोल लगाकर कटीले तारो की फेंसिंग लगाई गई है  |  रास्तो में खन्दक बना दी गई है  | महुआ पेड़ की तरफ जाने वाले रास्तो पर  बाइक, कार का आवागमन प्रतिबन्धित कर दिया गया है |  200 पुलिस जवानों को तैनात किया गया है  जो महुआ की तरफ जाने वाले लोगो को वापस कर रहे है  |  गौरतलब है की सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के नयागांव से लगे जंगल में तेंदुए टाइगर सहित जानवरो की आवाजाही रही है  |  महुआ के पेड़ से करीब बहने वाली नदी पर दिनभर तेंदुए और बाघ  सहित अन्य जानवर आते रहे हैं  |   लेकिन महुआ के पास लोगों  का हुजूम लगने ओर अगरबत्ती के धुंआ ओर गंदगी के कारण यहाँ  से जानवर पलायन कर कर गए  |  इस खतरे को देखते हुए सतपुड़ा टाइगर रिजर्व ने महुआ के पेड़ को कटीले तारो में कैद कर दिया है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 MAMULI VIVAD

एक की मौत तीन गंभीर रूप से घायल   ग्वालियर के रेल्वे स्टेशन पर मामूली विवाद में बदमाशों ने वाहन पार्किंग स्टेंड में काम करने वाले युवकों पर चाकूओं से हमला कर दिया  |  जिसमें इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई  | वहीँ  तीन घायलों को इलाज के लिए  जेएएच के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है | पुलिस ने अज्ञात बदमाशों पर मामला दर्ज कर  सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की खोजबीन शुरू कर दी है  |  ग्वालियर रेल्वे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक की पार्किंग पर  तड़के 3 बजे अज्ञात 7-8  बदमाशों ने  पार्किंग  के कर्मचारियों  पर चाकूओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया   | जिसमें चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गये  |  मारपीट के बाद  बदमाश देशी कट्टा दिखाते हुए वहां से फरार हो गये  |  बाद में ठेकेदार वहां आया और उसने अपने सभी कर्मचारियों को  अस्पताल पहुँचाया  | और घटना की रिपोर्ट पड़ाव थाने में की  |  पुलिस ने आधा दर्जन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है और घटना के बाद मौके पर जांच भी की  | पुलिस के मुताबिक 4 युवकों में से एक मंनोज पटेरिया की इलाज के दौरान मौत हो गई है और तीन घायलों का इलाज जेएएच में चल रहा है  |  पुलिस के मुताबिक मौका ए वारदात पर मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों का पता लगा रही है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 SSP RUCHI VARDHAN SINGH  SONG

एसएसपी रूचिवर्धन का गाना   इंदौर की एसएसपी रुचिवर्धन मिश्र  जितनी अच्छी पुलिस अफसर हैं  वे उतना अच्छा गाना भी गाती हैं  | अब तक इस बात को कम ही लोग जानते थे  | लेकिन जब उन्होंने एक समारोह में गीत गया तो पुलिसवाले भी तालियां बजाने पर मजबूर हो गए |   इंदौर के  विजयनगर  में इंदौर पुलिस का एक नया चेहरा सामने आया  |  दरबार सजा हुआ था   | .पुलिस अफसर बैठे थे |  लेकिन चोर, पुलिस, डंडा, फटकार नहीं बल्कि सुरीले गीतों की महफिल सजी हुई थी  |  एसएसपी रुचिवर्धन मिश्र ने माइक थामा और  सुरीले नगमे छेड़ दिये  | एसएसपी  रूचिवर्धन के गीतों की प्रस्तुति ने  समां बांध दिया  |  कार्यक्रम में उपस्थित लोगों  रूचिवर्धन को एक सख्त पुलिस अफसर समझते ने  लेकिन  उनके गीतों ने लोगों को मत्रमुग्ध कर दिया   |  अपने व्यस्त शेड्यूल के बीच इंदौर एसएसपी के गीतों ने पुलिस के इस कार्यक्रम को यादगार बना दिया  |  इस कार्यक्रम में एसएसपी रुचिवर्धन मिश्र ने कार्यक्रम में सुर-ताल साधते हुए ना तेरे बिन लगता है जी  |  के बाद  छू कर मेरे मन को गाकर समा बांध दिया  | एसएसपी गाने की शौकीन हैं यह तो स्टाफ को पता था लेकिन वे खुद भी इतना अच्छा गाती हैं इस का अंदाज  किसी को नहीं था  |  एसएसपी रुचिवर्धन मिश्र पहले भी शहर में सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान न केवल अपने प्रेरक संबोधन बल्कि संगीत के प्रति अपने शौक की वजह से अलग पहचान बना चुकी हैं  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 STAFF LAPARVAHEE

स्टाफ के लिए तम्बाखू लाने गए छात्र का हुआ एक्सीडेंट   एक बालक छात्रावास के स्टॉफ की बड़ी लापरवाही सामने आई है  | पांचवी  के छात्र को स्टाफ ने तम्बाखू लाने दूकान भेजा |  जिसके बाद रोड पार  करते वक़्त छात्र का एक्सीडेंट हो गया और वह घायल हो गया  |  मुंगावली में बालक छत्रावास के  स्टाफ की लापरवाही के चलते एक पांचवी क्लास के बच्चे का एक्सीडेंट हो गया | . जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए   उसको नजदीकी  स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया  |  बच्चों को नशे  से दूर रहने की अक्सर हिदायत दी जाती है  |  लेकिन यहाँ स्कूल के स्टाफ ने ही बच्चे को तम्बाखू लेने दूकान पर भेज दिया  | बताया जा रहा है की तम्बाकू लाते समय हाइवे  पर सड़क पर कार से एक्सीडेंट हो गया  |  और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया  | प्राथमिक उपचार के लिए बच्चे को स्वास्थ्य केंद्र ले जाय गया  |  जिसके बाद  उसे जिला स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया गया  .| जहां पर छात्र का उपचार चल रहा है      

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 PRABHURAM CHOUDHARY

अब 23 नवम्बर तक होंगे शिक्षकों के तबादले   शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए राज्य सरकार ने एक मोबाइल ऐप  लॉन्च किया है  | इस ऐप को पहले बारह स्कूलों में इस्तेमाल किया जाएगा  और अगर इसके अच्छे परिणाम आते है तो इसे और भी स्कूलों में अपनाया जायेगा  |  मध्यप्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने  और स्तर सुधारने के लिए प्रदेश की सरकार ने एक मोबाइल ऐप लांच किया है  |  स्कूल शिक्षा मंत्री प्रभुराम चौधरी ने बताया की |  शुरुआती तौर पर इस मोबाइल ऐप में  प्रदेश के चुनिंदा 12 स्कूलों को शामिल किया जायेगा  | देखा जाएगा की बच्चे इसको किस तरह अपना पाते है  |  बाद में अगर इसके परिणाम बेहतर आते है तो इस ऐप का इस्तेमाल और भी स्कूलों में होगा  | बताया जा रहा है की  ऐप साउथ कोरिया की एक एजेंसी से लिया गया है |  इस ऐप के माध्यम से शिक्षक स्कूल के बच्चों को बेहतर तरीके से समझा पायेगा  |  तबादले को लेकर प्रभु राम चौधरी ने कहा की  23 नवंबर तक  शिक्षकों के तबादले होंगे  |  प्रभारी मंत्रियों को तबादले का  अधिकार दिया गया है  |  जिन शिक्षकों की कोई समस्या है उन्हे  तबादले में प्राथमिक्ता दी जाएगी  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 ACCIDENT

सभी मृतक है एक ही परिवार के सदस्य   बड़वानी जिले के मंडवाड़ा के पास एक कार और ट्रक ट्राले में जबरदस्त टक्कर में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई  |  मारे गए सभी लोग एक ही परिवार के हैं और ये एक विवाह समारोह में भाग लेने जा रहे थे  |  कार में सवार मिर्जा परिवार खरगोन जिले के कसरावद शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था |  इसी दौरान उनकी कार पर एक ट्राला चढ़ गया, मौके पर ही पांच लोगों ने दम तोड़ दिया  |   घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए थे  |  वे लगातार यहां तेज गति से जाने वाले भारी वाहनों को लेकर शिकायत कर चुके हैं  | हादसा रविवार सुबह हुआ जब मिर्जा परिवार के लोग शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे  |  वे जैसे ही मंडवाड़ा के पास पहुंचे दूसरी ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्राले ने उन्हें टक्कर मारी और कार के ऊपर चढ़ गया  |  मौके पर ही  कार में बैठे पांच लोगों ने दम तोड़ दिया  | ट्राले के नीचे आने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई  | रास्ते से गुजर रहे अन्य लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी और अंदर फंसी घायल बच्ची को बाहर निकाला  |  इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया  | क्रेन के जरिए ट्राले को कार के ऊपर से उठाया गया और फिर शवों को बाहर निकाला गया  |                 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 MAHILA SUNVAI

 मंत्री के पैरों में गिर कर लगाई गुहार   नाबालिग बेटी की तलाश में दर-दर भटकती महिला जब हताश हो गई |  तो मंत्री के पैरों में गिर गई और गुहार लगाई की मेरी बेटी को पुलिस नहीं ढूंढ रही कोई मदद नहीं कर रही  .| मंत्री ने महिला को आश्वासन दिया और पुलिस को बच्ची को तलाशने के  निर्देश दिए  | . और कहा गरीबों की भी सुनो  |  जब पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो एक बेटी की माँ को मंत्री के पैरो में गिर कर न्याय के लिए गुहार लगानी पड़ी   |  माँ मंत्री जी से बार - बार कह रही थी की  |  मेरी लापता नाबालिग बेटी को तलाशने में पुलिस कोई मदद नहीं कर रही  |  आपको बता दे की ग्वालियर किला गेट थाना के सामने सड़क पर मंत्री प्रादुम्न सिह तोमर को देख महिला उनके पैरों में गिर गई  | और रो रो कर अपनी  बेटी को तलाशने की गुहार लगाती रही  | महिला ग्वालियर थाना पुलिस पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगा रही थी  |  मंत्री ने भी महिला को उठाया और तत्काल पुलिस अधिकारियों से बात की  .|  मंत्री ने मौके पर थाना स्टाफ को बुलाकर बच्ची को तलाशने की कड़ी हिदायत दी और कहा गरीबों की भी सुनो  |                      

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 DHARNA PRADHARSHAN

राहुल गलत बयानी के लिए मांगें माफ़ी   राफेल मसले पर सुप्रीम कोर्ट के नाम से झूठ बोलने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने तो राहुल गाँधी को माफ़ कर दिया है  | लेकिन बीजेपी राहुल गाँधी को बख्शने के मूड में नहीं है   छतरपुर में भी बीजेपी ने राहुल गाँधी को लेकर प्रदर्शन किय  |  छतरपुर मे बी जे पी ने  राहुल गांधी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और उनसे अपने झूठ के लिए सार्वजानिक माफ़ी की मांग की  |  राहुल गाँधी ने हालाँकि सुप्रीम कोर्ट से माफी मांग ली है  |  लेकिन    बी जे पी उनके खिलाफ सड़क पर उतर आई  | . बी जे पी ने मांग की है ,कि अब राहुल गांधी पी एम मोदी और बी जे पी से मांफी मांगे   | बी जे पी  ने पूर्व  मंत्री लाल सिंह आर्य और ललिता यादव की अगुवाई मे छत्रसाल चौक पर धरना प्रदर्शन किया  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 TRAFIC RULES

वाहन चालकों को ट्रैफिक रूल्स बता रही है छात्रा   इंदौर की सड़कों पर एक कॉलेज छात्रा अपने अनोखे अंदाज में ट्रैफिक रूल्स समझा रही है  | शुभी जैन नाम की यह स्टूडेंट रेड लाइट पर ट्रेफिक नियम समझाने के साथ सलीके से ट्रैफिक कंट्रोल भी कर लेती है  |  इंदौर की कॉलेज छात्रा शुभी जैन का अपने अंदाज में ट्रैफिक रूल्स बताने वाला वीडियो वायरल हो रहा है  | वीडियो में छात्रा रेड लाइट पर रुके वाहनों के पास जाकर लोगों को ट्रैफिक के नियम बता रही हैं |  टू-व्हीलर पर जो कोई बिना हेलमेट के नजर आता है उससे कहती हैं कि आप हेलमेट पहनिए, कार चालकों को सीट बेल्ट लगाने की सलाह देती हैं  | जो कोई भी सीट बेल्ट और हेलमेट लगाए नजर आता है उसे धन्यवाद देती हैं  |  शुभी जैन का कहना है उम्मीद है हम सभी अपने प्रयासों से जल्दी ही इंदौर को ट्रैफिक में आदर्श शहर बनाएंगे  |  वीडियो वायरल होने के बाद लोग उनके इस अंदाज को लोग खूब पसंद कर रहे हैं  | शहर के लोगों का कहना है कि जिस तरह स्वच्छता में इंदौर नंबर वन बन है, उसी तरह ट्रैफिक रूल्स का पालन करने में भी इसे नंबर वन होना चाहिए  |  वीडियो में एक जगह शुभी एक व्यक्ति से कहती हैं कि सर आपके पास तो हेलमेट हैं प्लीज इसे पहन लिजिए, उनके इस आग्रह के पास वो व्यक्ति तुरंत अपना हेलमेट पहन लेता है  |  बाकी सब से वो कहती हुईं नजर आ रही हैं कि सर कोशिश करें की आप अगली बार हेलमेट पहनकर ही गाड़ी चलाएं  |  शुभी के इस अंदाज को युवा खासा पसंद करते हैं  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 COMPUTER BABA

कमलनाथ सरकार में रेत अवैध उत्खनन कम हुआ       नदी न्यास अध्यक्ष कंप्यूटर बाबा ने दावा करते हुए कहा की  | कमलनाथ सरकार में रेत अवैध उत्खनन  कम हुआ है  | अवैध उत्खनन रोकने के लिए अब साधू संत  रेत उत्खनन की जगह बैठेंगे  |  अयोध्या में राम मंदिर को लेकर बाबा ने कहा की जो कार्य बीजेपी और पीएम मोदी नहीं कर सके  वो सुप्रीम कोर्ट ने कर दिया  |  रेत अवैध उत्खनन की घटनाये आये दिन प्रदेश में बढ़ती जा रही है  |  लेकिन कमलनाथ सरकार में नदी न्यास अध्यक्ष बनाये गए कंप्यूटर बाबा इससे इत्तफाक नहीं रखते  | छतरपुर के खनिज विभाग की बैठक लेने आये कंप्यूटर  बाबा का कहना है की  |   कमलनाथ की सरकार में अवैध उत्खनन कम हुआ है  | और यदि कही हो रहा है ,तो अब उन जगहो पर दो हजार साधू महात्मा बैठेगे  |  वहीं रहेगे  |  वही खाना खायेगे  |  और अवैध उत्खनन रोकेगे  |  राममंदिर के पक्ष मे  फैसला आने के बाद कंप्यूटर बाबा ने  बीजेपी की खिल्ली उडाते हुये कहा कि  |  जो काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बीजेपी नही कर पाई  |  वह काम सुप्रीम कोर्ट मे इस फैसले के आने के बाद कर दिया  |             

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 YOG SHIVIR AYOJAN

योग व  जुम्बा  डांस के बताए गए फायदे     अंतरराष्ट्रीय मधुमेह दिवस के अवसर पर  हाई स्कूल प्राँगण  में  महिलाओ एवं किशोरी बालिकाओ के लिए  योग शिविर का आयोजन किया गया |  इस मौके पर पर विशेषज्ञों ने मधुमेह और  हाइपरटेंशन बीमारियों  के  लक्ष्ण  के बारे में बताया  .| साथ ही बीमारियों  से घर पर ही योग की सहायता से नियंत्रण की विस्तृत जानकारी दी  |  हरदा में निरोगी काया अभियान एवं अंतरराष्ट्रीय मधुमेह दिवस के अवसर पर |   ग्राम मसनगाँव के हाई स्कूल प्राँगण  में  महिलाओ एवं किशोरी बालिकाओ के लिए  योग शिविर का आयोजन किया गया   |   योग शिक्षिका मौसमी डाले द्वारा मनोरंजक तरीके से  योग व जुम्बा  डांस करना सिखाया गया  | बताया जा रहा है की   जुम्बा डांस से एक घंटे में 400 से 600 कैलोरी बर्न  होती है  | इसे रेग्युलर करने से हार्ट डिजीज, ओबेसिटी, थायरॉयड आदि बीमारियों के होने की संभावना कम हो जाती है  |  जुंबा डांस करने से हमारे शरीर की मसल्स फ्लेग्जिबल बनती हैं  | इसके अलावा ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करने के लिए भी यह डांस एक्सरसाइज फायदेमंद होती है  |  शिविर प्रभारी डॉ तरुण  चौधरी ने  मधुमेह एवं हाइपरटेंशन बीमारियों  के  लक्ष्ण और  इन बीमारियों  से घर पर ही योग की सहायता से नियंत्रण की विस्तृत जानकारी दी  |  ग्रामीण महिलाओं में योग के प्रति उत्साह को देखते हुए  | यह कार्यक्रम  प्रति बुधवार  आयोजित करने की योजना बनाई गई |   शिविर में अधिकारी  और डॉक्टर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 COMPUTER BABA

अवैध रेत उत्खनन रोकने बनेगा आयोग   नदी न्यास अध्यक्ष कंप्यूटर बाबा ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को निशाने पर  लेते हुए कहा की शिवराज सिंह चौहान के लागए गए साथ करोड़ पेड़ में से सात पेड़ भी नहीं दिखाई दे रहे है  |  पौधारोपण में व्यापक तौर पर भ्रष्टाचार हुआ है  |  भाजपा और कांग्रेस  को सत्ता में बैठने को लेकर बाबा ने कहा की बीजेपी में भ्रष्टाचार बड़े स्तर पर था  |  इसलिए स्तीफा दिया  | अगर कमलनाथ सरकार काम नहीं करेगी तो इसके खिलाफ भी बोलूंगा  |  टीकमगढ़ में नदी न्यास अध्यक्ष के निशाने पर एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा  रही  |  एक दिवसीय प्रवास पर  टीकमगढ़ आए कंप्यूटर बाबा ने शिवराज सिंह को आड़े हाथों लेते हुए कहा की |  शिवराज सिंह की सरकार में पौधारोपण में व्यापक तौर पर भ्रष्टाचार हुआ है  | जहाँ  सात करोड़ पेड़ लगाए जाने की बात की जा रही थे  | वहां सात पेड़ भी नहीं दिखे  |  कंप्यूटर बाबा ने नदियों को लेकर कहा की  | नदियों को कैसे साफ स्वच्छ बनाया जाए इसके लिए उनके द्वारा बड़े स्तर पर काम किया जा रहा है  |  रेत के उत्खनन पर बाबा ने  बताया कि उनके द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया जा रहा है   | यदि कहीं पर भी नदी में उत्खनन होता है  |  तो तुरंत कार्यवाई की जाएगी  | इसके लिए एक आयोग गठित किया जा रहा है  |   उसके सदस्य जिला स्तर से ब्लॉक स्तर पर बनाए जाएंगे  |  और उसकी पूरी मॉनिटरिंग भोपाल से की जाएगी  |  कंप्यूटर बाबा ने भाजपा को भ्रष्टाचार से लिप्त बताते हुए कहा की  | बीजेपी में भ्रष्टाचार बढ़ने के चलते उन्होंने शिवराज सरकार से स्तीफा दिया था  |  अगर कमलनाथ सरकार कार्य नहीं करती है तो वो इसके खिलाफ भी बोलेंगे   | .  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 NATHURAM GODSE

हिमस ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन   हिंदूमहासभा ने ग्वालियर में नाथूराम गोड़से की पुण्यतिथि मनाई और उनके चित्र पर माल्यार्पण किया  | हिंदूमहासभा ने मांग की है की बाल दिवस को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाए  |  नाथूराम गोडसे की पुण्यतिथि के अवसर पर हिन्दू महासभा द्वारा  एक कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें नमन किया गया  |  कार्यक्रम में नारायण आपटे एवं नाथूराम गोडसे को याद कर उनका 70 वां बलिदान दिवस मनाया गया  |  इस मौके पर  हिन्दू महासभा ने की पूजन कर  गोडसे की आरती का गान किया |  इसके साथ ही मुख्यमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन में मांग की गई है कि बालदिवस को शहीद दिवस के रूप में मनाते हुए गुरु गोविंदसिंह के पुत्रों की शहादत को याद किया जाए   साथ ही जेएनयू में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अपमान एवं भगवा जलाने वालों पर देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाए  और गोडसे को MP के पाठ्यक्रम में शामिल  किया जाए  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 BUS ACCIDENT

बिरसा मुंडा जयंती मना कर वापस आ रहे थे   सतना में शुक्रवार को हुई बस दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई |  इस हादसे में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए |  बस सवार सभी लोग बिरसा मुंडा जयंती मनाकर वापस आ रहे थे |  बस हादसे में हुए सभी घायलों को मैहर के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है  |   हालांकि सतना कलेक्टर डॉक्टर सत्येंद्र सिंह ने   30 घायलों की पुष्टि की है  |  मृतकों के परिजनों को दो -दो लाख ,गंभीर रूप से घायल को 25 - 25 हजार और अन्य घायलों को दस दस हजार रुपये देने की घोषणा की गई है  |  मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है  | बस में सवार लोग बिरसा मुंडा जयंती कार्यक्रम से लौट  रहे थे  | बताया जाता है कि यह हादसा मैहर अमडा नाला नेशनल हाईवे पावरहाउस के सामने हुआ  |  यहां बस रोड से 5 फीट नीचे गिर गई  |  इसमें बड़ी संख्या में लोग दब गए  | दुर्घटना में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अनेक लोगों के बस के नीचे दब गए थे  |  मैहर एसडीएम सुरेश अग्रवाल ने मौतों की पुष्टि की  बस मैहर से कटनी की तरफ जा रही थी  |  ये लोग रीवा से बस में बिरसा मुंडा जयंती मना कर वापस आ रहे थे |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 K.P. SINGH

शोखियों में घोला जाए फूलों का शबाब कांग्रेस नेता बजा रहे हैं हारमोनियम पूर्व मंत्री केपी सिंह फुर्सत में गा रहे हैं गाना   मुख्यमंत्री कमलनाथ के शासन में पूर्व मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता केपी सिंह गाना बजाना कर रहे हैं| जिन केपी सिंह को मंत्रिमंडल में होना चाहिए था | कांग्रेस की गुटीय राजनीति के चलते उन्हें हाशिये पर लेकर छोड़ दिया गया है |  ऐसे में कांग्रेस के इस दिग्गज नेता का एक वीडियो वाइरल हो रहा है  | जिसमें वो हारमोनियम बजाकर | शोखियों में घोला जाए फूलों का शबाब| .उसमे फिर मिलाई जाए थोड़ी सी शराब  | . गाते नजर आ रहे हैं  |  ये हैं मध्यप्रदेश के दिग्गज कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री |  विधायक केपी सिंह  |  केपी सिंह मुख्यमंत्री कमलनाथ की वजह से इन दिनों फुर्सत में हैं  | मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कई दिग्गज और काबिल नेताओं को अपने मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी है  | केपी सिंह भी उनमें से एक हैं  और इस बार कांग्रेस की गुटीय राजनीति का शिकार हो गए हैं  | ग्वालियर चम्बल के इस कद्दावर नेता को लेकर उनके समर्थक भी काफी मुखर रहे हैं  | फुर्सत के इस दौर में केपी सिंह का एक और पक्ष सामने आ रहा है  | वो है उनका संगीत प्रेमी होना |  संगीत प्रेम को लेकर केपी सिंह का एक वीडिओ वायरल हो रहा है  | . जिसमे केपी सिंह हारमोनियम बजा कर सत्तर के दशक का गीत  |  शोखियों में घोला जाए फूलों का शबाब  | उसमे फिर मिलाई जाए थोड़ी सी शराब गाते दिख रहे हैं  |  राजनीति की दृष्टि से केपी सिंह के लिए यह वक्त कुछ ठीक नहीं है  |  ऐसी  विषम परिस्थिति में उन्होंने शांत रहना मुनासिब समझा और वो लगातार अपने इलाके की जनता के साथ उनके सुख दुःख के साथी बने हुए हैं  | कांग्रेस ने उन्हें भले ही मंत्री बनाना उचित नहीं समझा हो लेकिन उनके इलाके में उनका रुतबा और छवि किसी मंत्री से कम नहीं है  | इस वीडियो के सामने आने के बाद कुछ लोगों ने टीका टिपण्णी भी शुरू कर दी है  |  लोगों का यह भी कहना है कमलनाथ ने कुछ बड़े नेताओं को गाना बजाना करने की स्थिति में ला दिया है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 ABDUL - JABBAR NIDHAN

बीमारी से जूझते जब्बार का आखिरी वीडियो   भोपाल गैस पीड़ितों के सबसे बड़े नेता अब्दुल जब्बार को इलाज के लिए मुंबई ले जाया जाता उससे पहले ही उनका निधन हो गया  ...बीमारी से दो दो हाथ कर रहे अब्दुल जब्बार का आखिरी वीडियो पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ सामने आया जहाँ दिग्विजय सिंह उनसे कह रहे हैं तुमसे बहुत काम लेना है सब ठीक हो जाएगा |  इस मामले में यह भी सामने आया कि दूसरों के हक़ और स्वास्थ्य की लड़ाई लड़ने वाले अब्दुल जब्बार को खुद ठीक इलाज नहीं मिल पाया  | और उनकी मौत हो गई  |  गैस पीड़ितों के लिए संघर्ष का बड़ा अध्याय लिखने वाले अब्दुल जब्बार का गुरूवार रात  भोपाल के चिरायु अस्पताल में  निधन हो गया  | जब्बार का निधन हृदय गति रुकने से  हुआ  |  वह 63 साल के थे  | ज्यादा डायबिटीज के चलते पैर की नसें ब्लाक होने से उन्हें गैंगरीन हो गया था  |  शुरू में उन्हें कमला नेहरू अस्पपताल में भर्ती कराया गया था |   इसके बाद हालत बिगड़ी तो वे  बीएमएचआरसी में भर्ती हो गए  | जहाँ  डॉक्टरों ने कहा कि इलाज की पर्याप्त सुविधाएँ नहीं हैं  |  लिहाजा 11 नवंबर को उन्हें चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया  | अब्दुल जब्बार की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं  | जिस व्यक्ति ने गैस पीड़ितों के हक़ उनकी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए अपना जीवन खपा दिया उसे खुद सही इलाज नहीं मिल पाया  | अब्दुल जब्बार का आखिरी वीडियो सामने आया जिसमे पीड़ा उनके चेहरे पर साफ़ देखी जा सकती है |   पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गुरूवार को उनका हाल जानने गए और उन्हें ततकाल मुंबई इलाज के लिए चलने को कहा   | . दिग्विजय सिंह ने जब्बार से कहा सब ठीक हो जाएगा तुमसे अभी बहुत काम लेना है  | दिग्विजय सिंह ने सरकारी कमला नेहरू अस्पताल पर सवाल उठाते हुए कहा तू पड़ा रहा न कमला नेहरू में इतने दिन उससे यह सब हुआ है  |  दिग्विजय सिंह शुक्रवार को अब्दुल जब्बार को इलाज के लिए मुंबई शिफ्ट करवाना चाहते थे  | लेकिन ऐसा हो नहीं सका और गैस पीड़ितों के लिए अंतिम सांस तक लड़ते रहने वाले अब्दुल जब्बार इस दुनिया को ही अलविदा कह गए  | भोपाल में गैस पीड़ितों के स्वास्थ्य को लेकर सदैव सजग रहने वाले अब्दुल जब्बार को ही भोपाल में ठीक इलाज नहीं मिल पायेगा  | इसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी  |   शुक्रवार को भोपल के गरम गड्डा कब्रिस्तान में   अब्दुल जब्बार को  सुपुर्दे खाक किया  गया  |             

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 BRASTACHAR KI POOL

प्रशासन की अनदेखी के चलते हो रही है धांधली सड़क गुणवत्ता और नाली निर्माण सिर्फ कागजों पर     ग्राम पंचायत  में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण योजना की राशि में  भ्रष्टाचार होने का मामला सामने आया  है  | इसमें उच्च अधिकारीयों और प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है  | प्रशासन की अनदेखी के कारण , सरपंच और सचिवों की मिली भगत के चलते  सड़क निर्माण में  गुणवत्ताहीन कार्य किया गया   नाली निर्माण  की राशि डकार ली गई  |  और कार्य को  कागजों में पूरा बता दिया गया |  मध्यप्रदेश के रीवा जिले की ग्राम पंचायतों में निर्माण और विकास कार्यों के नाम पर हुए भ्रष्टाचार की पोल परत दर परत खुलती जा रही है  |  हाल ही में जिले के त्यौथर विकासखंड का मामला सामने आया है |  जहां ग्राम बड़ागांव निवासी रामपाल सिंह ने बताया कि उनके गांव में  सरपंच और सचिव द्वारा अपने उच्च अधिकारियों को अंधेरे में रखते हुए |  प्रशासन द्वारा दी गई राशि में फर्जी नाली निर्माण दिखाया गया है |  भ्रष्टाचार की पोल तब खुली जब सचिव द्वारा गांव की एक दीवाल पर  |  पीले कलर  से  रोड बनना और नाली निर्माण का कार्य लिखवाया गया   |  गांव वालों ने  सरपंच, सचिव से इसकी जानकारी जननी चाही तो बताने में आनाकानी करने लगे  | दीवाल में लिखे गए बोर्ड में नाली निर्माण दर्ज था  | और ग्राउंड रिपोर्ट कुछ और बयां कर रही थी  |   एक अधूरा तो दूसरा गायब ही मिला  |  मध्य प्रदेश सरकार गांवों के विकास के लिए  विभिन्न  योजनाओं के माध्यम से करोड़ों रुपए खर्च करती है  |   लेकिन प्रशासन के सुस्त रवैए कारण इस तरह के भ्रष्टाचार देखने को मिलते हैं |   जिम्मेदार उच्च अधिकारियों द्वारा सही तरीके से क्षेत्रों की मानीटरिंग ना किए जाने का  ही नतीजा  है की   | इस तरह के भ्रष्टाचार हो रहे |  अब देखना यह होगा कि इस तरह कार्य करने वाले कितने  सरपंचों,और सचिवों के ऊपर कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ  कार्यवाही करते हैं  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 NAROTTAM MISHRA

नहीं किया एक भी वादा पूरा,कर रहे हैं सिर्फ जांच की बात   पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा की  कमलनाथ सरकार  अपने वचन पत्र में दिए  वचन पूरा करने की बजाय प्रवचन दे रही है |  सरकार ने अपने कोई भी वचन नहीं निभाए हैं |दस महीने हो गए ये सरकार सिर्फ जांच कर रही है  |  पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ  सरकार पर हमला करते हुए कहा की  कमलनाथ  सरकार ने वचन पूरे  नहीं किया है | साल भर सिर्फ प्रवचन दिया  हैं   वचन पत्र में कहा गया था की किसान कर्ज माफी की जाएगी  |  लेकिन वादा आज तक पूरा नही हुआ |  एक भी किसान का कर्जा माफ नहीं हुआ |  नौजवानों को भत्ता देने का वादा किया था लेकिन जमीनी हकीकत कुछ औऱ है  | किसानों को बोनस नही दिया किसानों को बाढ़ से हुई तबाही का पैसा नहीं दिया गया |  नरोत्तम मिश्रा ने कहा की वचन में कहा था कि बेटियों को स्कूटी देंगे लेकिन अभी तक नहीं दी गई |  बच्चों को मिलने वाली योजनाएं बंद कर दी गई  | कुल मिलकर प्रदेश की स्थिति बहुत खराब है |  सरकारी आवास खाली करवाने पर  नरोत्तम मिश्रा ने कहा की 10 महीने से सिर्फ हर मामले की जांच ही जारी है |  कांग्रेस के लोग सिर्फ जांच की बात करते हैं  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 CHAIN SNACHER

11 चैन स्नैचिंग की घटनाओ को दे चुके है अंजाम    चैन स्नैचिंग की  घटनाओ को अंजाम देने वाले दो युवकों को रीवा पुलिस ने धर दबोचा  |  सीसीटीव फुटेज के आधार पर पुलिस ने दो संधिग्दों से जब कड़ाई से पूछताछ की तो  इन लुटेरों  ने चैन स्नैचिंग की ग्यारह घटनाओ का खुलासा किया  |    रीवा में पुलिस ने दो चैन स्नैचरों को गिरफ्तार किया है| . बताया जा रहा है की  पिछले दो महीने से हो रही चैन स्नैचिंग की घटनाये  पुलिस के लिए सर दर्द बनी हुई थी  | यहाँ आये दिन हो रही चैन स्नैचिंग की घटनाओ से पुलिस प्रशासन पर सवालिया निशान  खड़ा हो गया था |  दिनदहाड़े महिलाओं के गले से  चेन स्नैचिंग की घटनाएं हो रही थी  |  और इन लुटेरों  के हौसले बुलंद थे |  जिसके बाद हरकत में आयी पुलिस ने दो संदिग्धों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर धर दबोचा  | पुलिस अधीक्षक आबिद खान ने करीब दर्जन भर लूट और चेनस्नेचिंग की वारदातों का खुलासा करते हुए  बताया की |  चैन स्नैचर दूसरे जिले से चैन स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने रीवा आते थे |  और घटना के बाद गायब हो जाते थे  |  सीसीटीवी फुटेज और बताये गए हुलिए के आधार पर जब पुलिस ने संदिग्धों से कड़ाई से पूछताछ की तो  | चोरों ने चैन स्नैचिंग की ग्यारह घटनाएँ करनी कबूलीं | आईजी ने लुटेरों को पकड़ने वाली समस्त टीम को बधाई दी  |  और इनाम स्वरूप तीस हजार रुपये के साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया  दो आरक्षक, अनूप त्रिपाठी और राजेंद्र पांडे को  उनकी कार्य के प्रति जिम्मेदारी, सूझबूझ और मेहनत से प्रभावित होकर  |  आईजी ने इनकी पदोन्नति के लिए पुलिस मुख्यालय में पत्र लिखने की बात कही  |           

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 PRATIBANDH

महुआ के पेड़ के पास जाने पर लगा प्रतिबंध   बनखेड़ी नयागावं जंगल क्षेत्र  में चर्चित महुआ के पेड़ के पास जाने पर  प्रतिबंध लगा दिया गया है  | प्रशासन ने पुलिस पर हुए पथराव और मारपीट की घटना के बाद यहाँ धारा एक  सौ चौवालीस  लगा दी है  ...अब श्रद्धालु इस पेड़ के पास नहीं जा पाएंगे  |  होशंगाबाद के  बनखेड़ी नयागावं जंगल क्षेत्र  में महुआ के पेड़ के पास जाने पर अब प्रतिबन्ध  है  |  अंधविश्वास के चलते बड़ी संख्या में लोग इस प्रतिबंधित जंगल क्षेत्र में पहुँच रहे थे | पुलिस और प्रशासन द्वारा रोके जाने पर  श्रद्धालुओं और ग्रामीणों द्वारा पुलिस पर हमला और पथराव किया गया था  |  जिसमे  थाना प्रभारी सहित कई पुलिस वाले बुरी तरह घायल हुए थे | . पिपरिया SDM के  आदेश के बाद  महुआ पेड़ वाले जंगल क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है   गौरतलब है की कुछ शरारती तत्वों द्वारा यह अफवाह फैला दी गई थी की  |  महुआ का पेड़ छूने और दर्शन करने से सभी रोग ठीक हो जाते है  | जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग यहाँ पहुंच रहे थे  | प्रशासन के द्वारा सतपुड़ा टाइगर रिजर्व जंगल मे जाने पर भी पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया गया है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 LAKSHMAN SINGH

लक्ष्मण :कमलनाथ मजबूत मुख्यमंत्री बनकर  दिखाएं   लक्ष्मण :जमीनी स्तर पर सरकार दिख नहीं रही है   मुख्यमंत्री कमलनाथ जी  | आपकी सरकार एक तरह से फेल हो चुकी है  | जमीनी स्तर पर सरकार दिख ही नहीं रही है  | कमलनाथ जी  आप मजबूर नहीं मजबूत मुख्यमंत्री बन कर दिखाएँ  | यह कहना है कांग्रेस के सीनियर लीडर और विधायक लक्ष्मण सिंह का  | लक्ष्मण सिंह जो कह रहे हैं वो सच भी है आपके चापलूस तो आपको यह बात बताने से रहे  |  मुख्यमंत्री कमलनाथ |  सीनियर कांग्रेस लीडर और विधायक लक्ष्मण सिंह  ने आपको आइना दिखने का काम किया है  | लक्ष्मण सिंह की यह खूबी है कि वह हर सच को बड़ी ही बेबाकी से बयान कर देते हैं  | लक्ष्मण सिंह ने मुख्यमंत्री कमलनाथ  जी आप पर तंज कसते हुए कहा  है आप मजबूत मुख्यमंत्री बनकर दिखाएं, मजबूर मुख्यमंत्री ना बनें  |  कांग्रेस  दिग्गज दिग्विजय सिंह के अनुज विधायक लछ्मण सिंह ने कहा अब तक सिर्फ सरकार बचाने के प्रयास किये जा रहे थे, अब सरकार चलाने के प्रयास होना चाहिए, क्यूंकि जमीनी स्तर पर सरकार दिख नहीं रही है  | काम नहीं हो रहे हैं  |  स्कूलों में शिक्षक नहीं है, स्वास्थ सेवा बदहाल है, मनरेगा के काम नहीं दिख रहे, कालेजों में जनभागीदारी समिति बनी ही नहीं  है  |   कमलनाथ जी यह पहला मौक़ा नहीं है जब आप अपनों के निशाने पर हैं  | इससे पहले भी आपके कई मंत्री और विधायक आपकी सरकार के ढीले रवैये पर  कटाक्ष कर चुके हैं  |  दबी जुबान में तो आपके साथियों का कहना है आप सरकार  को प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी की तरह चला रहे हैं  |   लक्ष्मण सिंह के बायान के मायने बहुत साफ़ हैं  | कांग्रेस में भीतर ही भीतर आपके खिलाफ माहौल बनाना शुरू हो चुका है  |  इसलिए जरुरी है कि आप अपने चापलूसों के दायरे से बहार आकर  प्रदेश की सच्चाई को जान लें  | कमलनाथ जी जब आपको आपके अपने ही कटघरे में खड़ा करेंगे तो  फिर दूसरे लोग आपको क्यों छोड़ देंगे  |  कमलनाथ जी आपके मुताबिक ये वक्त बदलाव का है लेकिन आपकी सरकार को एक साल होने जा रहा है और मध्यप्रदेश के हालात वही ढाक के तीन पात जैसे हैं  | आपकी कागजी योजनाएं और जुबानी जमा खर्च हकीकत के मैदान में आकर दम तोड़ देते हैं  |  इसलिए जरुरी हो गया है कि आप अपनी क्षमताओं का आकलन फिर से करें और लक्ष्मण सिंह के कहे मुताबिक मजबूर से मजबूत मुख्यमंत्री बन कर दिखएं  |               

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 SANJNA JAIN

कमल पुत्र नकुलनाथ  के आगे नतमस्तक कलेक्टर   मध्यप्रदेश में अफसरशाही के बुरे हाल हैं  | कहीं अफसर मंत्री के पैरों में नजर आ रहे हैं तो कहीं कलेक्टर |  मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुल के आगे नतमस्तक नजर आ रहे हैं  | हर अफसर अपनी सैटिंग में लगा हुआ  है  | और जो अधिकारी नेताओं  को सही गलत बता दे उसे तबादले की गाज झेलना पड़ रही है  |  कमलनाथ जी आपके बदलते हुए मध्यप्रदेश में इन दिनों अजब गजब नज़ारे देखने को मिल रहे हैं |  हाल ही में आपने देखा था कि कमलनाथ के मंत्री प्रद्दुम्न सिंह तोमर आपने से आयु में तीन साल छोटे  कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को साष्टांग दंडवत कर रहे हैं  |  इससे पता चलता है कि अपना पद बरकरार रहे उसके लिए लोग क्या क्या नहीं कर सकते  | मंत्री प्रधुम्न सिंह के बाद अब देवास नगर निगम कमिश्नर संजना जैन का पैर पड़ने का वीडियो सामने आया है  नगर निगम कमिश्नर संजना जैन का गुरुनानक जयंती के कार्यक्रम में पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन वर्मा से सामना हुआ  तो देखिये कमिश्नर साहिबा  |  ने कैसे मंत्री जी के पैर पड़े | इससे जाहिर है सरकार कैसे चल रही है जहाँ अधिकारी मंत्रियों और नेताओं के सामने शरणागत और चारणागत हो रहे हैं |  ऐसा लगत है इस समय मध्यप्रदेश में कहीं नतमस्तक होकर तो कहीं चरणागत होकर काम निकलने की ट्रिक अफसर सीख गए हैं  | या फिर डर के कारण अफसरों का यह हाल  है | इस मामले में पहले मंत्री सज्जन वर्मा का पक्ष जान लेते हैं उनसे जब इस बारे में पूछा गया तो काफी देर तक वो सोच में पड़ गए और फिर उन्होंने जवाब दिया |  अधिकारी जब सार्वजानिक रूप से मंत्री और नेताओं के पैरों में नजर आएं तो विपक्ष को बैठे बिठाये एक मुद्दा मिल गया है  | सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा  अधिकारी  कानून नियम प्रोटोकॉल तोड़ कांग्रेस नेताओं के शरणागत हो गए हैं |   निगमायुक्त ही नहीं कलेक्टर एसपी भी हैं मंत्री के पैरों में  हैं | अधिकारियों ने अपने पद की गरिमा ही गिरा दी है  |  मध्यप्रदेश में असफरशाही के कारण लोकतंत्र भी शर्मा रहा है  |  ऐसा लगता है इन अधिकारीयों  का सोचना है शरण में नहीं  जाएंगे  तो पद से हटा दिए जाएंगे  |  अब इस तस्वीर को देखिये |  ये तस्वीर मध्यप्रदेश की नौकरशाही की झुकी कमर का हाल बता रही है  |  छिंदवाड़ा कलेक्टर जो खुद एक  सीनियर IAS हैं  मुख्यमंत्री कमलनाथ के उद्योगपति संसद पुत्र नकुल नाथ के आगे झुके जा रहे हैं |  सरकार के आगे नतमस्तक इन अधिकारीयों के कारण जहाँ मध्यप्रदेश जग हंसाई का पात्र बनता है  | वहीँ इस पर जमकर राजनीति भी होती है |       

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 GURU NANAK DEV

लोगों ने गुरुद्वारा में टेका माथा,लिया आशीर्वाद   ग्वालियर में श्रीगुरुनानक देव की 550 वी जयंती प्रकाश पर्व के रूप में मनाई गई | इस मौके पर  फूलबाग स्थित गुरुद्वारे में कीर्तन दरबार के साथ ही  |  गुरु ग्रंथ साहब का अखंड पाठ किया गया  | ग्वालियर में सिक्खों के गुरु  गुरुनानक देव जयंती बड़ी धूम धाम से मनाई गई |  इस मौके पर गुरु की संगत का भी आयोजन किया गया  | ऐसे में गुरुद्वारे को विशेष रूप से सजाया गया  | और प्रकाश पर्व पर सिख समाज के लोगों ने  गुरुद्वारों में पहुंचकर मत्था टेका |  इस मौके पर सिख समाज ने  लंगर का आयोजन  किया |   गुरुद्वारे पर गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिये भारी संख्या में लोग मौजूद रहे  | हालांकि अयोध्या फैसला आने के बाद से सुरक्षा के मद्देनजर इस बार प्रकाश पर्व में पिछले वर्ष की तरह  चल समारोह नहीं निकाला गया | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 TIGER

बेखौफ टाइगर आया जिस्पी के  सामने   सतपुड़ा की वादियों में सैलानियों को बाघ बेखौफ  घूमता मिला  | पर्यटकों ने टाइगर को करीब 10 मिनिट तक सड़क पर अपनी टेरेटरी बनाते हुए देखा  | यही नहीं टाइगर अपने मस्त अंदाज में पर्यटकों  के जिप्सी  की तरफ बढ़ता रहा  |  जिसे  देख पर्यटक रोमांच से भर उठे |  सोहागपुर स्थित  सतपुड़ा टाइगर रिजर्व का प्राकृतिक पर्यटन केंद्र मढ़ई  बाघ भ्रमण  के लिए फेमस  है  |  यहां आने वाले पर्यटकों को आए दिन बाघ जंगल में घूमते हुए दिखाई दे जाते हैं |  इस बार भी सैलानियों को जंगल का राजा बेखौफ घूमता मिला  |  विदेश से आए पर्यटकों ने भी यहां बाघ को घूमते देखा |   पर्यटकों ने टाइगर को करीब 10 मिनट तक सड़क पर अपनी टेरेटरी बनाते हुए देखा  तो वे रोमांचित हो उठे  | पर्यटकों ने  मोबाइल से बाघ की फोटो ली और  वीडियो भी बनाया  | इस दौरान टाइगर को इस बात से कोई फर्क नहीं था कि कोई उसे देख रहा है |  टाइगर मस्त होकर पर्यटकों की जिप्सी के आगे करीब दस मिनट तक चलता रहा  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 GANDHI SPG SURKSHA

सोनिया राहुल और प्रियंका की सुरक्षा हटाना गलत   कांग्रेस के गाँधी परिवार के लोगों से एसपीजी सुरक्षा हटाए जाने को लेकर ग्वालियर हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है  | इस पीआईएल पर 14 नवंबर को सुनवाई होगी |  ग्वालियर हाईकोर्ट में केंद्र सरकार व्दारा गांधी परिवार की SPG सुरक्षा हटाने को लेकर एक जनहित याचिका  दाखिल की गई है  |  जिसमें पीएमओ, गृह मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय सहित 6 लोगों को पार्टी बनाया गया है  |  इस पीआईएल की 14 नवंबर को सुनवाई होगी  |   यह पीआईएल अधिवक्ता उमेश बौहरे ने लगाई है  | इसमें कहा गया है कि  सोनिया गांधी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की एसपीजी सुरक्षा हटाना  गलत है  |  इस परिवार में पहले दो लोगों की हत्या हो चुकी है  | राजनीतिक विद्वेष के चलते गांधी परिवार की यह सुरक्षा हटाई गई है  | जब कि देश मे काश्मीर  समस्या और अयोध्या मामले है ऐसे में सुरक्षा हटाना कभी भी खतरनाक हो सकता है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 KARTIK PURNIMA

कार्तिक पूर्णिमा पर हुआ स्नान -ध्यान   कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर नर्मदा नदी में लाखों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाईं |  इस मौके पर नर्मदा और तवा नदी के संगम बांद्राभान में बड़ी संख्या में लोगों ने स्नान ध्यान किया |  नर्मदा नगरी होशंगाबाद में कार्तिक पूर्णिमा का पर्व बड़े उत्साह और आस्था के साथ मनाया गया  | क्योंकि कार्तिक पूर्णिमा पर नर्मदा और तवा के संगम बांद्राभान में क्षेत्रीय संस्कृति  मेले का आयोजन होता है  |   सुबह से ही नर्मदा घाटों पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की खासी भीड़  रही |   खासकर बांद्राभान में अलसुबह से रात तक करीब  लाखों   श्रद्धालुओं ने स्नान किया  |  पुलिस प्रशासन द्वारा घाटों और मेला परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर कड़े इंतजाम किए |  पौराणिक मान्यतानुसार एक राजा के वानर मुख के श्राप का निदान कार्तिक पूर्णिमा पर संगम स्नान करने से हुआ था  | इसीलिए यहां कार्तिक पूर्णिमा पर जिले एवं आसपास से लाखों श्रद्धालु स्नान के लिए पहुचते हैं  |   साथ ही बैतूल एवं छिंदवाड़ा के लोगों की देव पूजा इसी मेले में होती है | इसीलिए तीन दिन तक चलने वाले मेले में आदिवासी परिवार अपने देवताओं की पूजन के लिए यहां आते हैं  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 PURASKAR

प्लास्टिक से होने वाले नुक्सान पर आधारित है फिल्म     सत्यजीत रे फिल्म और टेलीविज़न इंस्टीट्यूट कोलकाता में आयोजित  भारतीय अंतरष्ट्रीय विज्ञान उत्सव में  |   " बहुलक दि पॉलीमर " डॉक्यूमेंट्री को प्रथम रनर अप पुरस्कार से सम्मानित किया है  |   इस छोटी सी फिल्म में प्लास्टिक से होने वाली बीमारियों और उसके नुक्सान को बताया है  |  सत्यजीत रे फिल्म और टेलीविज़न इंस्टीट्यूट कोलकाता में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल  2019 में   |  मध्यप्रदेश के रीवा निवासी संजय सिंह बघेल द्वारा संपादित डॉक्यूमेंट्री बहुलक दी पॉलीमर को प्रथम रनर अप पुरस्कार से सम्मानित किया गया  |  इस फिल्म समारोह में 25 से अधिक देशों की दो हजार डॉक्युमंट्री शामिल थी  | यह पुरस्कार भारत सरकार के विज्ञान एवं तकनीकी मंत्री डॉ हर्षवर्धन सिंह एवं फिल्म निर्माता  निर्देशक आर बाल्की ने दिया  |  बहुलक  दी पॉलीमर डॉक्यूमेंट्री में प्लास्टिक से होने वाले नुक्सान के साथ ही  | इससे होने वाली भयानक बीमारियों के बारे में बताया गया है  |  गौरतलब है की इससे पहले भी प्रोफेसर बघेल को उनकी पुस्तक " विज्ञापन और ब्रांड " को भारत के रष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा राज भाषा गौरव पुरस्कार मिल चुका  है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

HATYA

दानाओली बनी स्मैकचियों का अडडा   ग्वालियर में एक सिरफिरा दिनदहाड़े गोलियां चलाता रहा  |  इस गोलीबारी में एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश मारा गया एक घायल हो गया और कई अन्य लोग बंदूक से निकले छर्रों से घायल हो गए  | यह सारी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है  | यह सारा झगड़ा स्मैक के कारोबार से जुड़ा बताया जा रहा है   हाथ में बंदूक लिए इस शख्स को गौर से देख लीजिये इसका नाम अक्कू पंडित है |  यह सरेआम गोलियां चलाता  रहा लेकिन इसको रोकने वाला कोई नहीं था | ग्वालियर में  मिठाइयों  के लिए चर्चित दानाओली की गलियां शाम ढलते ही स्मैकचियों का अड्डा बन जाती है  | अंधेरा गहराते ही यहां हालत और बुरे हो जाते हैं  | यह शख्स भी  गोलियां  स्मैक का कारोबार करने वालों में दहशत फैलाने के लिए चला रहा है  | जनकगंज थाना पुलिस को दानाओली में स्मैकचियों के अड्डा जमने की खबर नहीं है, लेकिन पुलिस कभी कार्रवाई नहीं करती है  |  पुलिस की इस निरसता का ही नतीजा है कि नशा कारोबार के 300 रुपए के लेनदेन के पीछे बाजार में स्मैकची के चाचा ने सड़क पर खुलेआम फायरिंग की  |  जिसमें स्मैकची हिस्ट्रीशीटर की हत्या के अलावा कुछ निर्दोष भी घायल हुए हैं | अक्कू पंडित सड़क पर बंदूक की नाल सामने कर गोलियां चलाता रहा  |  जिसमें एक हिस्ट्रीशीटर मारा गया  | घटना से 50 कदम की दूरी पर 4 जवान खड़े थे |   जिनकी वर्दी पर एसटीएफ लिखा हुआ था  |   उन्होंने कोई एक्शन लेने या स्थिति को संभालने के बदले गाड़ियां उठाकर भागना मुनासिब समझा  |  एक राहगीर विजय कुमार ने जब उनसे पूछा कि आप कहां जा रहे हो तो पुलिस जवानों का कहना था फोर्स लेने जा रहे हैं अभी लौटते हैं। इसके बाद वह कहीं नजर नहीं आए  |  गोलीबारी में  मारा गया कबीर तोमर हिस्ट्रीशीटर है  |   उस पर लूट, चोरी, मारपीट, छीना छपटी के 11 मामले दर्ज हैं   इसके अलावा घायल बालेन्दु पर  3 मामले दर्ज हैं  | सिरफिरे सिक्युरिटी गार्ड अक्कू पंडित ने दिन दहाड़े गोलियां चलाईं  |  पुलिस cctv फुटेज के आधार पर मामले की जाँच कर रही है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 BACHIYA OR BACHDE KI SADI

बछिया और बछड़ा बने दूल्हा- दुल्हन   एक बछिया दुल्हन बनी और बछड़ा बना दूल्हा  | सुनने में यह बड़ा अजीब लगता है |  लेकिन है सच  | इन दोनों की शादी में बाराती भी थे और बैंडबाजा भी  |  पूरे विधिविधान से यह  अनोखी  विवाह हुआ  |  सीहोर जिले के जावर तहसील के गांव करमनखेड़ी में एक बछिया और बछड़े की शादी का अनोखा मामला सामने आया  |  जिसमें दुल्हा गाय का बछड़ा तो दुल्हन गाय की बछड़ी थी, जबकि बाराती के रूप में ग्रामीण थे  |  बैंडबाजों के साथ जब  बारात निकली तो देखने वाले देखते ही रह गए  | करमनखेड़ी गांव में दो महीने पहले एक गाय का बछड़ा और बछिया बाहर से आ गए थे |  यह दोनों ही साथ में रहने लगे | जहां पर जाते वहां भी साथ में ही रहते थे  | दोनों के बीच का प्रेम देखकर ग्रामीण आश्चर्य में पड़ गए  .|  उनके इस प्रेम को देखने के बाद सभी ने मिलकर दोनों की शादी कराने का निर्णय लिया ग्रामीणों ने इसके लिए राशि एकत्रित की  | वहीं बकायदा गणेश पूजन के बाद दोनों को दुल्हा-दुल्हन बनाया गया  .|  गांव वालों ने पूरे विधि विधान से यह विवाह कराया गया  |  खास बात यह है कि शादी कराने के लिए पंडितों को बुलाया गया   |  विवाह के दिन वर पक्ष बछड़े की तरफ से अर्जुनसिंह ठाकुर बैंडबाजे के साथ बारात लेकर वधु पक्ष बछिया के तेजसिंह आचार्य के घर बारात लेकर पहुंचे  |  यहां बकायदा स्टेज सजाया गया था, जहां एक से बढ़कर एक नृत्य की प्रस्तुति देखने को मिली  |  उसके बाद वर और वधु  के अग्नि के  समक्ष सात फेरे करवाए गए  |  अनोखी शादी को जिसने भी देखा वह देखते ही रह गया    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 JYOTIRADITYA SCINDIA

सिंधिया के चरणों में मंत्री का पैरिपौना सिंधिया के पैरों में गिरे मंत्री प्रद्युम सिंह   कहते हैं राजनीति जो करवा दे सो कम है  | ऐसा ही एक नजारा ग्वालियर में देखने को मिला जहाँ कमलनाथ सरकार के मंत्री प्रद्दुम्न सिंह तोमर  अपने से उम्र में तीन साल छोटे कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को  साष्टांग दंडवत करते नजर आये  | हालाँकि सिंधिया ने ऐसा करने पर मंत्री प्रद्युम्न सिंह को कोई ख़ास तवज्जो नहीं दी  |  कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर पहुंचे तो हमेशा की तरह कोंग्रेसियों ने उनका स्वागत किया  .|  इसी बीच भीड़ में से नारंगी कुर्ता पहने एक शख्स आता है और ज्योतिरादित्य सिंधिया की चरणवंदना करता है  | गौर से देखिये ते शख्स कोई और नहीं कमलनाथ सरकार के  खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर हैं   | हालाँकि भीड़ में राजशाही ठसक वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रद्दुम्न सिंह तोमर को ज्यादा भाव नहीं दिया और वो आगे बढ़ लिए| लेकिन ये दृश्य बताते हैं कि कांग्रेस की राजनीति इसी साष्टांग दंडवत के पैटर्न पर ही चल रहीं है  | वरना क्या एक मंत्री को किसी अपने से उम्र में छोटे व्यक्ति की इस कदर  चरणवंदना की जरूरत है  | उम्र के लिहाज से देखें तो मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर  | कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया से ठीक तीन साल बड़े हैं  | ऐसे में यह दृश्य कांग्रेस की भीतर की राजनीति को बयां करने के  पर्याप्त हैं  | मंत्री प्रद्दुम्न सिंह इतने सम्मान से तो कभी मुख्यमंत्री कमलनाथ को भी साष्टांग दंडवत करते नजर नहीं आये  .| मंत्री द्वारा सिंधिया की  चरणवंदन के बाद बात सिंधिया की   | अयोध्या मसले पर सिंधिया ने कहा कि अब राजनीति समाप्त, अमन चैन और आपसी सद्भाव कायम है  |  अब प्रगति और विकास के मुद्दे पर काम होगा  | पीसीसी चीफ के सवाल पर  उन्होंने कहा मैं जनसेवा और सेवाभाव के लिए काम करता हूँ किसी पद के लिए नहीं  |               

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 ADM , ADESH

कोई भी सीधे मिल सकता है इस अधिकारी से   छिंदवाड़ा में एक अधिकारी ऐसा भी है जिससे कोई भी सीधे बिना अनुमति के मिल सकता है  | राजेश शाही नाम के अपर कलेक्टर ऐसे पहले अधिकारी हैं  जिन्होंने अपने दफ्तर के बाहर लिख रखा है | हमारी उपलब्धता आपके ही लिए है और मिलने के लिए किसी अनुमति की आवश्यकता नहीं है  ...   मध्यप्रदेश में अफसरों से मिलना और अपने जायज काम  को करवाना भी एक टेढ़ा काम माना जाता है |  अधिकाँश अफसर तो लोगों से मिलने से ही कतराते हैं  | आम लोग अफसरान से मिलने तक के लिए नेताओं और बिचौलियों की मदद लेते हैं  |  ऐसे में छिंदवाड़ा जिले में अपर कलेक्टर राजेश शाही के केबिन के बाहर लगा बोर्ड चर्चा का विषय बना हुआ है |  बोर्ड पर लिखा है कि हमारी उपलब्धता आपके लिए ही है, इसलिए मिलने के लिए किसी की भी अनुमति लेने की जरुरत नहीं है. | आमतौर पर देखा जाता है कि सरकारी अफसर से मिलने के लिए समयसीमा का बोर्ड लगा रहता है |  लेकिन  अपर कलेक्टर राजेश शाही और अफसरों से बिलकुल अलग हैं |   ये बोर्ड अपर कलेक्टर राजेश शाही ने अपनी समस्या लेकर आने वाले आम लोगों के लिए लगाया है | राजेश शाही हमेशा ही आम जनता के कामों को तरजीह देते हैं, इसके पहले भी वे जमीन पर बैठकर लोगों की समस्या सुनते नजर आए थे और अब फिर से अपने केबिन के बाहर इस तरह का बोर्ड लगाने के बाद काफी चर्चा में है |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

ANHOKHI PRAMPRA

युवती के पान खाने पर करते हैं  भाग कर शादी   एक जोरदार खबर हरदा जिले के खिरकिया  से  है  | दीवाली के बाद  आदिवासी युवक युवती सज धज कर ठाठिया हाट बाजार आते है  | अपना मनपसंद साथी ढूंढते है  | और दिल मिलने पर एक  दूसरे को पान खिलाकर प्रपोज कर देते है  |  अगर युवती  ने  पान स्वीकार कर लिया तो समझो प्रस्ताव स्वीकार है   जिसके बाद युवक युवती  भागकर शादी कर लेते हैं  |  हरदा जिला के खिरकिया तहसील के गांवों में आज भी एक अनोखी परंपरा जारी है  | जिसमे आदिवासी युवक युवती सज धज कर आते है   और अपना मनपसंद साथी ढूंढते है  | आदिवासी  दीपावली के बाद लगने वाले पहले  हाट बाजार को ठाठिया हाट बाजार के रूप में मनाते है  | इस बाजार में आने वाले नवयुगल अपने पसंद के साथी को तलाश करते है  | और पसंद आने व दिल मिलने पर मन की बात का इजहार करते समय पान हाथ मे रखकर प्रपोज करते है   यदि युवती उसके हाथ से पान  खाना स्वीकार कर लेती है  | तो समझो उसका प्रस्ताव स्वीकार हो गया | इस तरह नवयुगल हमेशा के लिए एक दूजे के हो जाते हैं  | और हाट बाजार से भाग कर शादी रचा लेते हैं  | जहाँ युवक दिनेश और युवती  पूजा ने एक दूजे को पान खिलाकर प्रपोज किया   | और दोनो ने एकदूसरे को अपने जीवनसाथी के रूप में स्वीकार किया  |  बताया जाता है की इस बाजार में छुप कर  पान खिलाया जाता है    |  लेकिन यही पान, प्रेम का इजहार होता है  | बाद में युवती के घर संदेशा भेज दिया जाता है कि वे युवती की तलाश न करें उसने अपनी पसंद के युवक के संग  ब्याह  रचा लिया है  | उसके बाद समाज के बुजुर्गों की उपस्थिति में सामजिक रीति रिवाज को पूराकर रिश्ता स्वीकर कर  लिया जाता है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 VIDHANSHABHA

सरकार विधानसभा में लाएगी संकल्प पत्र सारंग:तबादला उद्योग की कमाई भी बताएं   कमलनाथ सरकार के मंत्रियों और विधायकों को सदन में अपनी संपत्ति का खुलासा करना होगा  |  इसके लिए विधानसभा में संसदीय कार्य विभाग संकल्प प्रस्तुत करेगा |  इसे लेकर विभागीय मंत्री डॉ.गोविंद सिंह ने अधिकारियों को मसौदा तैयार करने के निर्देश दिए हैं |  माना जा रहा है कि सब कुछ ठीक रहा तो विधानसभा के शीतकालीन सत्र में संकल्प पेश किया जाएगा  | इधर बीजेपी नेता विश्वास सारंग ने कहा इन लोगों को तबादला उद्योग की कमाई भी  बताना चाहिए |  मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 17 दिसंबर से शुरू होगा  |  इस सत्र में मंत्री अपनी संपत्ति सार्वजानिक कर सकते हैं  | इसके लिए विधानसभा में संसदीय कार्य विभाग संकल्प प्रस्तुत करेगा  | सरकार ने वचन पत्र में यह वादा किया था कि जनप्रतिनिधियों के लिए साल में एक बार संपत्ति को सार्वजनिक करना होगा  |  इसके मद्देनजर सरकार ने वचन पत्र से जुड़ी गैर आर्थिक मुद्दों को जल्द से जल्द पूरा करने की रणनीति बनाई है |  मुख्य सचिव सुधिरंजन मोहंती ने सभी विभागों को इन पर तेजी से काम करने के निर्देश दिए हैं |  इसमें सरकार कहेगी कि विधानसभा के सभी सदस्य सदन में सालाना संपत्ति का ब्योरा पटल पर रखेंगे |  इसे अनिवार्य या ऐच्छिक करने का निर्णय मुख्यमंत्री कमलनाथ करेंगे  | संसदीय कार्य मंत्री डॉ.गोविंद सिंह का कहना है कि अधिकारियों को संकल्प को लेकर नियम-कायदों का परीक्षण करने के लिए कहा है |  इस मसले पर बीजेपी विधायक विशवास सारंग ने कहा कि सरकार तबादला उद्योग की कमाई भी बताए  |  पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्ष 2010 में मंत्रिमंडल के सदस्यों द्वारा विधानसभा में बजट सत्र के दौरान संपत्ति का ब्योरा सदन के पटल पर रखने की शुरुआत की थी  | 2013 तक यह सिलसिला चलता रहा लेकिन फिर सत्ता में आने के बाद इसे लेकर गंभीरता खत्म हो गई  |  2015 में वित्त मंत्री जयंत मलैया और 2017 में कैबिनेट मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने ही संपत्ति का ब्योरा पटल पर रखा |  इसे लेकर मंत्रियों की आलोचना भी हुई थी |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 JAMIN VIVAD

हत्या के आरोपी महिला और उसके दो बेटे को गिरफ्तार   छतरपुर जिले के बकस्वाहा में जमीन विवाद के चलते भाजपा युवामोर्चा के मंडल अध्यक्ष सौरभ पाटकर की लाठियों एवं हंसिये से हत्या कर दी गई  | पुलिस ने घटना में शामिल एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है  |  बकस्वाहा टीआई आरएन तिवारी ने बताया कि 32 वर्षीय सौरभ पाटकर एवं अब्दुल के बीच वीरगढ़ में एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था  |  इसी विवाद के चलते जब अब्दुल की मां गुरुवार की शाम यहां घास काट रही थी तो सौरभ ने आकर विरोध किया  | जवाब में अब्दुल और उसके भाई अमीन के साथ मां समीना ने सौरभ पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया और हाथ में मौजूद हंसिया मार दिया  | गंभीर घायल अवस्था में सौरभ की दमोह अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई  | मृतक सौरभ की एक वर्ष पहले ही शादी हुई थी  |  इस घटना के बाद पुलिस ने एक घंटे के भीतर ही महिला समीना और उसके दो बेटों अब्दुल और अमीन को गिरफ्तार कर लिया है  |  मामले में आरोपियों और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया गया है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 HOTAL NUKSHAN

नियमों का पालन ना करने वालों पर कार्यवाई   ग्वालियर में अचलेश्वर रोड पर  होटल में हुयी आगजनी और भारी नुक्सान के बाद प्रशासन ने सख्त रवैया अपना लिया है |  प्रशासन ने सभी व्यवसायिक संस्थानों में  जांच के आदेश जारी किये  हैं  |  जमीनी स्तर पर अभियान चलाकर इन सभी संस्थानों की जांच की जाएगी   | यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उक्त संस्थान के पास फायर एनओसी है या नहीं | और इनमें कमियां पाए जाने पर कार्रवाई होगी |  ग्वालियर में अचलेश्वर रोड पर रविवार के दिन हुए अग्निकांड में दो होटलों को हुए भारी नुकसान के बाद प्रशासन ने अब सभी व्यवसायिक संस्थानों की जांच के आदेश दे दिए हैं  | इस तरह की घटनाएं अब ना हो इसके लिए शहर में सभी होटल, स्कूल, रेस्टोरेंट, सिनेमाघरों व कमर्शियल बिल्डिंग में जांच की जाएगी  | और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उक्त संस्थान के पास फायर एनओसी है या नहीं है | दरअसल शहर के  रिहायशी इलाकों में  आए दिन होटल खुल रहे है   रेस्टोरेंट व अन्य व्यवसायिक संस्थानों पर फायर एनओसी की बात तो दूर निर्माण की मंजूरी भी व्यवसायिक नहीं है | ऐसे  संस्थानों की भी लिस्ट तैयार की जा रही है जिनके पास फायर एनओसी नहीं है |  साथ ही ऐसे संस्थानों की भी बारीकी से जांच करने की तैयारी है |  जो फायर एनओसी की शर्तों का पालन नहीं कर रहे हैं  |  इस पूरे निरीक्षण के लिए जिले के सभी एसडीएम को निर्देशित कर दिया गया है   |  जल्द ही जमीनी स्तर पर अभियान चलाकर इन सभी संस्थानों की जांच की जाएगी  |  और इनमें कमियां पाए जाने पर कार्रवाई भी होगी |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 MARPEET

जमकर चले लाठी डंडे11 छात्र निलंबित     एमआईटीएस कॉलेज में  डी स्कालर्स और  हॉस्टलर्स छात्रों के बीच विवाद हो गया  |  जिसके बाद दोनों ग्रुपों में  जमकर मार पीट हुई |  पुलिस ने बल प्रयोग कर उपद्रव को शांत कराया  | इस मामले में 11 छात्रों को निलंबित करवाया गया |  ग्वालियर के एमआईटीएस कॉलेज में डे स्कोलर्स और  हॉस्टलर्स छात्रों के बीच विवाद  के बाद   झड़प हो गई  | बताया जा रहा है की  केम्पस में कॉलेज की  दो छात्राओ के साथ हॉस्टलर्स ने  मारपीट की थी  |  जिसके बाद नाराज  डे स्कॉलर्स व होस्टल के छात्रों में  विवाद हो गया  |  विवाद इतना बढ़ गया की कॉलेज कैम्पस में  छात्रों के बीच जमकर  लाठी डंडे चले  | उपद्रव को कंट्रोल करने  के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा  |  इस मामले में प्रबंधन ने  11 छात्रों को  निलम्बित किया गया है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

MOBILI PHONE VISFOT

चार्ज पर लगाकर खेल रहा था मोबाईल में गेम   मोबाइल को चार्ज  में लगाकर उपयोग करना घातक सिद्ध हो सकता है |  ऐसा ही एक मामला छतरपुर सामने आया है  | जिसमें  एक मासूम मोबाइल चार्ज में लगाकर गेम खेल रहा था | तभी अचानक मोबाइल में जबरदस्त  विस्फोट हो गया  | विस्फोट की वजह से  बच्चा गंभीर रूप से घायल हो  गया |   छतरपुर के सिविल लाईन थाना के रामगढ़ मे   | मोबाइल मे विस्फोट होने से एक मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया  | घटना उस समय हुई  जब 14 साल का चाहत अहिरवार  चार्ज पर  लगे मोबाइल मे गेम खेल रहा था   |  तभी अचानक मोबाइल मे जबरदस्त विस्फोट हुआ  |  विस्फोट से घर मे  हडकंप मच गया |  जब चाहत के परिजनो ने विस्फोट की जगह जाकर देखा  |  तो चाहत गंभीर रूप से घायल और  खून से लथपथ पडा था  |  तत्काल परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए  |  डाक्टरों ने चाहत की गंभीर हालत देखकर उसका एमरजेंसी  ट्रीटमेंट  किया   | और उसे ग्वालियर मेडिकल कालेज रेफर  कर दिया   | चाहत के परिजनो का कहना है ,चाहत जीओ कंपनी का मोबाइल चला रहा था तभी उसमे विस्फोट हो गया |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 SADHVI PRAGYA THAKUR

प्रभारी मंत्री डॉ गोविंद सिंह का बयान किसी को पीले चावल देने नहीं जाऊंगा   कलेक्ट्रट में 25 लाख कीमत से लिफ्ट लगाने का मामला सुर्ख़ियों में  | यह लिफ्ट सांसद साध्वी प्रज्ञा के कारण लगनी हैं  |  जिला योजना समिति की बैठक का वहिष्कार कर साध्वी प्रज्ञा वापस चली गई थी  | क्यूंकि उनके अनुसार वो सीढिया चढ़ने में सक्षम नहीं हैं  | . जिसके बाद बैठक निचे रखी गई  | मगर वो शामिल नहीं हुई  |  कलेक्टर कार्यालय में साध्वी के लिए 25 लाख कीमत से लिफ्ट लगाने का मामला अब तूल पकड़ रहा हैं  | जिस पर प्रभारी मंत्री डॉ गोविंद सिंह का बयान सामने आया हैं  | उन्होंने कहा सांसद बनने से पहले उन्हें मेडिकल परीक्षण कराना था|  उनकी मांग पर जिला योजना समिति की बैठक तुरंत नीचे रखे जाने पर भी वो बहिष्कार करके  राजनैतिक नोटंकी बाजी की |  हम नहीं चाहते की संसद की मर्यादा के विपरीत कोई कार्य ना हो   |  हालांकि, अब बैठक नीचे ही होगी, जिसके लिए मैंने कलेक्टर से अनुरोध किया हैं   | अब जिसे आना है आ जाएं, नहीं आना हो न आएं, अब मैं किसी को पीले चावल देने नहीं जाऊंगा.| आइये अब सुनाते हैं आपको की क्या कहा प्रभारी मंत्री डॉ गोविंद सिंह ने  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 KAMALNATH

सिलावट के जन्मदिन पर लगे अवैध होर्डिंग सिलावट की टीम ने निगम कर्मियों को मारा   मुख्यमंत्री कमलनाथ जी आपके मंत्री तुलसी सिलावट के लोगों ने आपके  आदेश की धज्जियाँ  उडाई और आपके कर्मचारियों की जमकर पिटाई लगाई   | आप मध्यप्रदेश में ऐसा बदलाव लाये हैं कि आपके मंत्री के लोगों ने आपके आदेश को रद्दी की टोकरी में फैंकने लायक भी नहीं समझा  | और जमकर मनमानी की  |  आपकी सरकार में अगर दम है तो ऐसे लोगों को ऐसा सबक सिखाएं कि ये भविष्य में ऐसा करने की हिमाकत न कर सकें  |  मुख्यमंत्री कमलनाथ की आपका इकबाल कम हो चुका है  |  आपके लोग की अपकी  बातों को अनसुना कर रहे हैं और आपके आदेशों को हवा में उड़ा रहे हैं   कमलनाथ जी अगर फुर्सत मिले तो इन दृश्यों को देख लीजियेगा  |  इंदौर नगर निगम के ये कर्मचारी आपकी मंशा और आपके आदेश के मुताबिक मंत्री तुलसी सिलावट के अवैध होर्डिंग और पोस्टर हटा रहे थे  | तभी तुलसी सिलावट के लोगों ने इनके साथ बदतमीजियां की और इनकी जमकर पिटाई लगाईं  | मुख्यमंत्री कमलनाथ जी आप यही बदलाव चाहते थे कि आपके आदेशों की ऐसे ही धज्जियां उड़ाई जाएँ  | तो आपको यह मुबारक है  |  सभ्य समाज में इसे गुंडागर्दी कहा जाता है जो आपके केबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट के लोग कर रहे हैं  | इंदौर में बिना पोस्टर और बैनर के नेताओं को तो जैसे  राजनीति पसंद ही  नहीं आ रही है  | स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट के जन्मदिन के मौके पर मंत्री के  रिश्तेदार  और समर्थकों ने  नियम विरूद्ध मंत्री   के निवास को पोस्टर और बैनर से पाट कर गंद मचा दी थी  | और जब नगर निगम का अमला पोस्टर और बैनर हटाने गया तो कर्मचारियों के साथ गाली गलौच कर मार पीट की गई  | मुख्यमंत्री कमलनाथ जी अगर इसी तरह मंत्रियों के समर्थक निगम कर्मचारियों की पिटाई करेंगे तो कैसे आपके सपने का होर्डिंग मुक्त प्रदेश कैसे बनेगा  |   मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ  जी आप  प्रदेश को होर्डिंग्स और बैनर मुक्त कराने के लिए लाख जतन कर ले   | .लेकिन आप ही के लोग आपकी सुनने के लिए तैयार नहीं हैं  |  सरेआम आपके निर्देश के बावजूद उनके मंत्रियों द्वारा आदेश की धज्जियां उड़ाई जा रही है   | इस मामले में भी आपके   स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट  को खुद ऐसा करने वालों को रोकना चाहिए था  | लेकिन आपके मंत्री ने भी ऐसा नहीं किया  | इंदौर में तो मंत्री  जी के  सरकारी आवास को जन्मदिन की बधाइयों के होर्डिंग्स और बैनर से पाट दिया गया  था  | इस बात की जानकारी जैसे ही नगर निगम को लगी  |  वैसे ही उन्हें हटाने के लिए निगम ने कवायद शुरू कर दी  | लेकिन मंत्री समर्थक निगम अधिकारियों से विवाद पर उतारू हो गए   |  निगम कर्मचारियों और अधिकारीयों ने नियमो का हवाला देकर होर्डिंग्स हटाने का प्रयास किया | तो इस पर मंत्री के समर्थक निगम कर्मचारियों को गाली देने लगे  |  और उनसे मार पीट तक की  .| दौरान मंत्री सिलावट के भतीजे और समर्थकों ने निगम उपायुक्त महेंद्र सिंह से तीखी बहस की  | और कवरेज कर रहे  मीडिया कर्मियों को भी कवरेज करने से रोका  |  ऐसे में कहना लाजमी होगा कि नियम कायदों और आदेशों का पाठ पढ़ाने वाले मंत्री  | अपने ही मुखिया के आदेश का पालन अपने समर्थकों से करवाने में असफल साबित हो रहे  है |  पिछले दिनों अवैध होर्डिंग्स और बैनर को लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने स्पष्ट निर्देश दिए है  कि यदि उनका स्वयं का पोस्टर भी हो तो हटा दिया जाए  | लेकिन मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ऐसा लग रहा है की  आपकी पकड़ आपके मंत्रियों पर ही कमजोर हो गई है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 T.I RISHWAT

रेत का  ट्रक  छोड़ने के लिए मांगे थे 13 हजार     इंदौर लोकायुक्त की टीम ने टीआई सहित तीन पुलिस वालों को रंगे  हाथों रिश्वत लेते धर दबोचा है |  रेत से भरे ट्रक को छोड़ने के एवज में पंद्रह हजार के रिश्वत की मांग टीआई ने की थी |  जिसकी शिकायत लोकायुक्त में किये जाने के बाद कार्यवाई को अंजाम दिया गया  |  इंदौर लोकयुक्त की टीम ने सिमरोल थाना क्षेत्र में पदस्थ टीआई समेत तीन पुलिस वालों को रिश्वत लेते पकड़ा है |  बताया जा रहा है की शिकायत करने वाले युवक मनोज शर्मा   का  रेत से भरा ट्रक खंडवा रोड पर महू तहसील  के पास सिमरोल थाना में पकड़ लिया गया  | जिसके बाद ट्रक छोड़ने के लिए निरीक्षक थाना प्रभारी राकेश कुमार नैन ,आरक्षक विजेंद्र धाकड़ , और नगर सैनिक  दीपक पटेल द्वारा  युवक से पंद्रह हजार की मांग की गई | .और सौदा तेरह  हजार में तय किया गया   | युवक ने इसकी  शिकायत  लोकायुक्त में कर दी |  और जैसे ही युवक ने टीआई को तय की गई रकम दी | वक्त की टीम ने छापामार कार्यवाई करते हुए |  टीआई समेत तीन पुलिस वालों को रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया  |  इस कार्यवाई के बाद थाने में हड़कंप मच गया |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 ACCIDENT

सड़क पर पड़े शव के लिए की व्यवस्था खेल मंत्री के फोन पर पहुंची पुलिस ने उठाया शव   मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा व खेल मंत्री जीतू पटवारी ने एक बार फिर  मिसाल पेश की है  | और सड़क पर पड़े शव को चादर से ढका   | इसके  बाद उन्होंने शव  और घायल व्यक्ति को अस्पताल भिजवाया  | ये घटना होशंगाबाद के माखन नगर की है   |    रविवार दोपहर मंत्री जीतू पटवारी मढ़ई से भोपाल जा रहे थे तभी उन्होंने देखा कि एक बाइक सवार घायल हालत में रोड किनारे बैठा हुआ है और एक महिला का शव पड़ा हुआ है  |  मंत्री पटवारी ने तुरंत अपनी कार को रुकवाया और स्थानीय पुलिस को सूचना दी   |   माखननगर पुलिस जब तक मौके पर पहुंचती तब तक मंत्री मंत्री ने एक अन्य वाहन को रुकवाया और सबसे पहले महिला का शव व घायल को अस्पताल पहुंचाया  | हादसे के बाद काफी  देर तक महिला का शव रोड पर ही पड़ा रहा  |   वहां से लोग गुजरे भी लेकिन पुलिस को सूचना नहीं दी  | इसी दौरान जब  खेल व उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी वहां से निकले तो उन्होंने तुरंत अपने वाहन को रुकवा कर स्टॉफ से मदद करने के लिए कहा और खुद पुलिस को सूचना दी  |  उनके साथ मौजूद पायलट वाहन के पुलिस कर्मियों ने व्यवस्था संभाली  |  करीब आधे घंटे के बाद बाबई पुलिस का स्टॉफ मौके पर पहुंचा, लेकिन तब मंत्री जीतू पटवारी ने घायल को अस्पताल भिजवा दिया था  |   पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ के स दर्ज कर लिया है  |   बुधवाड़ा निवासी अनिल मीना दोपहर  अपनी पत्नी चंदाबाई के साथ मोटरसायकल से बाबई की ओर आ रहे थे   इसी दौरान  राधेकृष्ण वेयरहाउस के पास एक  तेज गति से आ रहे ट्रक ने  लापरवाही पूर्वक उन्हें  पीछे से टक्कर मार दी  |  जिससे महिला चंदा बाई मीना  की मौके पर ही मौत हो गई  | और उनके पति घायल हो गए  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 JITU PATWARI

बीजेपी राज में  15 हजार किसानो ने की आत्महत्या     खेल एवं युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी ने बीजेपी और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  पर  निशाना साधा और कहा की  |  शिवराज घड़ियालू आँसू बहाते हैं |  बीजेपी राज में किसानो पर लगातार कर्ज बढ़ा है  |  शिवराज नहीं चाहते की किसानो का भला हो  | शिवराज को चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए  |  खेल एवं युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी ने बीजेपी और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आड़े हाथों लेते हुए कहा की  | शिवराज खुद को किसानो का भगवान बताते है  | तो किसानो पर कर्ज चढ़ा कहाँ से  | बीजेपी राज में ही पंद्रह हजार किसानो ने आत्महत्या की है  | बीजेपी के विधायक किसानो पर विवादित बयान देते हैं  .| शिवराज किसानो के नाम पर घड़ियाली आँसू बहा रहे है  | शिवराज को चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए  | शिवराज सरकार में किसानो को बिजली के बढे हुए दाम दिए गए  | और वसूली के नाम पर किसानो को लज्जित किया जाता था  |  घर के बहार से मोटर साइकिल उठा ली जाती थी  |  जीतू पटवारी ने कहा की कमलनाथ सरकार ने बिजली के दाम कम किये, मंडी में उसको परेशानी न हो इसका नियम लेकर आये | कर्जमाफी की | हमारा उद्देश्य किसानों की क्रय शक्ति को बढ़ाना था | .सहकारी बैंकों में बीजेपी के  करप्शन  के कारण तीन बैंकों का विलय हुआ वे बेलआउट हो गयी | सहकारिता के सिस्टम को बीजेपी ने खत्म कर दिया था | पटवारी ने केंद्र सरकार  पर निशाना साधते हुए कहा की बिहार, तमिलनाडु का प्रतिवेदन मध्यप्रदेश के प्रतिवेदन के बाद गया  | लेकिन उनको राहत राशि जारी कर दी गयी  | लेकिन अब तक मध्यप्रदेश को अब तक राहत राशि नहीं दी गयी | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 MEHNDRA SINGH SOLANKI

सार्वजनिक संपत्ति को नुक्सान पहुंचाने का मामला दर्ज   सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी और उनके साथियों की गुंडा गर्दी का वीडियो सामने आया है  |  महेंद्र सिंह सोलंकी की मौजूदगी में पुलिस चौकी की दीवार तोड़ी गई  | पुलिस ने  सार्वजनिक सम्पत्ति  को नुक्सान करने का मामला सांसद सहित व्यापारी शिव शर्मा और अन्य पर  दर्ज किया है  | इस मामले में सांसद और उनके साथियों की इस कारस्तानी का वीडियो भी सामने आया है  |  मध्यप्रदेश के देवास से सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के समर्थकों की गुंडागर्दी सामने आई है  |  सांसद के समर्थकों ने नव निर्मित पुलिस चौकी की दीवार को तोड़ दिया  | इस घटना का एक वीडियो सामने आया है  | जिसमे साफ़ देखा जा सकता  है की  जिस वक़्त सांसद के समर्थक दीवार तोड़ रहे थे  |  उस समय  सांसद भी घटना स्थल पर मौजूद थे | . पुलिस ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाने का मामला सांसद , और बर्तन व्यापारी शिव शर्मा सहित अन्य पर दर्ज कर लिया है  | दरअसल देवास शहर में पुलिस चौकी के निर्माण को लेकर विवाद चल रहा था  |  व्यापारियों ने सांसद से बाजार में नई पुलिस चौकी बनाने का विरोध किया था  | . जिसके बाद सांसद का इस पूरे मामले को लेकर एसपी चंद्रशेखर सोलंकी से तीखी नोक झोक हो गई थी  |  एसपी का कहना था की सुभाष बाजार संवेदनशील इलाका है | . इसलिए यहाँ नई चौकी का निर्माण किया जा रहा है  | यहाँ पुलिस की मौजूदगी जरूरी है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 PREMIKA PITAI

थियेटर के बहार पत्नी ने पति की प्रेमिका को मारा   एक युवक को पत्नी छोड़ प्रमिका के साथ मूवी देखने जाना भारी पड़ गया   | पत्नी ने थिएटर के बाहर पति में थप्पड़ मारे और फिर उसकी प्रेमिका की जमकर पिटाई की  |  हंगामे के बाद मामला पुलिस तक पहुँच गया  |  पत्नी ने जैसे ही  थियेटर के बाहर पति को दूसरे का हाथ थामे देखा, उनकी पिटाई कर दी |   पहले पति को चांटे लगाए फिर प्रेमिका के बाल पकड़कर चौराहे पर घसीट लाई  | हंगामे के बाद मामला थाने पहुंचा तो पुलिस ने अदमचेक काटकर उन्हें रवाना कर दिया  | नंदानगर निवासी महिला के पति सौरभ दुबे का मालवा मिल चौराहे पर रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है   |  सौरभ भंवरकुआं क्षेत्र में कार कंपनी में नौकरी करता है  |  महिला का कहना है मैंने कई बार पति को समझाया कि वह प्रेमिका का साथ छोड़ दे  |  उसकी हरकतों से दोनों की शादीशुदा जिंदगी में दरार पड़ रही है  | सौरभ झूठ बोलता और ऑफिस के बहाने प्रेमिका से मिलने पहुंच जाता था   | पांच दिन पहले इसी बात पर दंपती में विवाद हुआ रविवार दोपहर महिला को खबर मिली कि सौरभ प्रेमिका को लेकर रिंग रोड स्थित एक मल्टीप्लेक्स में फिल्म देखने गया है  |महिला बहन को लेकर दोनों को सबक सिखाने मल्टीप्लेक्स पहुंच गई  |  पार्किंग में दोनों की गाड़ी भी दिख गई   |  करीब दो घंटे बाद जैसे ही सौरभ व प्रेमिका एक दूसरे का हाथ थामे बाहर आए तो महिला उन पर टूट पड़ी   | जैसे ही सौरभ को चांटे जड़े तो प्रेमिका भागने लगी  |  महिला ने उसे पकड़कर सड़क पर पटका और लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया  | यह देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई  | इतने में पुलिस आ गई और सब को पुलिस स्टेशन लाई  |  पुलिस ने सौरभ व उसकी प्रेमिका के विरुद्ध अदमचेक काटकर रवाना कर दिया |  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 KAMALNTH

स्थानीय विकास के मुद्दे पर नहीं दिया ध्यान विधायक को मिला आश्वासन,पूर्व सीएम को कोसा     मुख्यमंत्री कमलनाथ मोनियां नृत्य महोत्सव मे शामिल होने बिजावर पहुंचे  |  जहाँ कमलनाथ ने नृत्य कर रहे स्थानीय कलाकारों के साथ नृत्य किया  | स्थानीय विकास के मुद्दे को लेकर कमलनाथ ने कोई भी घोषणा नहीं की  |  विकास के मुद्दे पर कांग्रेस को समर्थन दे रहे सपा विधायक को सिर्फ आश्वासन ही मिला  |  कमलनाथ ने अपने  छोटे से  भाषण में ज्यादा समय  पूर्व मुख्यमंत्री की खामियां निकालने में निकाल दिया   |  छतरपुर के बिजावर मे  सी एम कमलनाथ कुछ अलग अंदाज में  दिखे  |  कलाकारों को मोनियां नृत्य करते देख कमलनाथ ने भी  कलाकारों के साथ  |  हाथ मे मोर पंख लेखकर नृत्य किया  |  कमलनाथ बिजावर मे मोनियां नृत्य महोत्सव मे शामिल होने आये थे  | कांग्रेस को समर्थन दे रहे सपा विधायक राजेश शुक्ला और स्थानीय लोगों को  इस आयोजन से मुख्यमंत्री से काफी उम्मीदे थी  |  इसी को ध्यान में रखते हुए समारोह के आयोजक  राजेश शुक्ला बबलू ने सभा में मुख्यमंत्री के सामने समस्याओं की लंबी लिस्ट गिनाई   | उन्होंने विकास से जुड़ी 20 मांगें रखीं  |  लेकिन कमलनाथ  ने बिजावर क्षेत्र के विकास के मुद्दे पर घोषणाओ से इंकार कर दिया  |  कमलनाथ  ने अपने 7 मिनट के छोटे से संबोधन में कहा कि वे विकास की योजनाओं को लेकर घोषणाएं नहीं करते हैं   | आयोजन में पहुंचे  मुख्यमंत्री कमलनाथ का पूरा जोर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को घेरने में रहा  |  और  संबोधन में 4 बार पूर्व मुख्यमंत्री का नाम लिया  | ऐसा लग रहा था  जैसे कमलनाथ क्षेत्र के विकास की बात करने नहीं  | पूर्व मुख्यमंत्री की गलतियां बताने  समारोह में आये है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 JUGAD KI NAAV

नहीं जागा प्रशासन, दुर्घटना का है इंतज़ार   हरदा में आजादी के बहत्तर साल बाद भी माचक नदी पर  पुल का निर्माण नहीं  होने से  | ग्रामीण और  स्कूली बच्चे  जुगाड़ की नाव से पुल  पार  करने को मजबूर हैं |  सरकार की अनदेखी के चलते  | दो विधानसभाओं को जोड़ने वाली इस नदी में अब तक पुल का नर्माण नहीं किया गया है  | ऐसा लगता है की सरकार और प्रशासन किसी बड़ी घटना के इंतज़ार में है  |  मध्यप्रदेश के हरदा जिले  की सबसे बड़ी नदी कहलाने  वाली  माचक नदी पर  आजादी के बाद से आज तक पुल का निर्माण नही हुआ है  |  कई सरकारें आई और गईं   | लेकिन पुल के निर्माण के लिए किसी ने पहल नहीं की |  पहल की तो बस झूठे वादों की  |   इस नदी से रोजाना  सैकड़ो  राहगीरो के साथ साथ  दर्जनों  से अधिक स्कूली बच्चे भी आना जाना करते हैं | जुगाड़ की नाव से माचक नदी पार कर बच्चे रोज मगरधा पढ़ने आते हैं  |  राहगीर तो जैसे  तैसे नदी पर कर लेते है  |  पर बच्चे जुगाड़ की नाव से नदी पर करने को मजबूर है  | इतना ही नहीं  यह नदी दो विधानसभाओ को जोड़ती है   |  नदी के एक तरफ हरदा विधानसभा लगती है |  तो दूसरी और टिमरनी विधानसभा  | और  शायद यही इस नदी का कसूर है |   कि यह दो विधानसभा के बीच मे है "|  शासन द्वारा बच्चों को नदी पर करवाने के लिए नाव भी मुहैया कराई गई  |   परंतु नाव भी 15 दिन से ज्यादा नही चल पाई  |  और  क्षतिग्रस्त  हो गई  | जुगाड़ की नाव  किसी भी दिन बच्चों की जान के लिए मुसीबत का सबब बन सकती है  |  इसके अलावा ग्रामीण भी इसी जुगाड़ की नाव से वाहन सहित गांव पहुंचते हैं  |  प्रशासन की अनदेखी के चलते यहाँ कभी भी  बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है  |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 JITU PATWARI AND SHIVRAJ SINGH

राहत राशि के लिए शिवराज केंद्र के खिलाफ दे धरना   खेल और युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा की  |  शिवराज दोहरे मापदंड की राजनीती करते है | केंद्र  सरकार  से मध्य प्रदेश को राशि नहीं मिली है  |   पर शिवराज केंद्र सरकार के खिलाफ धरना नहीं दे रहे |  शिवराज सिंह के बात और काम करने का तरीका अलग अलग है  |  केंद्र सरकार द्वारा मध्यप्रदेश को अब तक राशि ना दिए जाने को लेकर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी ने केंद्र और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर जमकर निशाना साधा  | पटवारी ने कहा की शिवराज दोहरे मापदंड की राजनीती करते हैं  | पहले शराब बंदी को लेकर शिवराज ने कई देशों का जिक्र किया था  | और कहा था की शराब बंदी नहीं हो सकती  | अब कुछ और बोल रहे है  |   जब  शिवराज सत्ता में थे तो अलग भाषा का उपयोग करते थे और अब अलग बात करते हैं  | .शिवराज पहले केंद्र सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ जाते थे  | अब क्या उनको सांप सूंघ गया है  | अब क्यों धरना नहीं दे रहे    पटवारी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की  केंद्र सरकार द्वारा  अब तक प्रदेश को राशि नहीं दी गई है  | .केंद्र से राहत  राशि लेना हमारा हक़ है   हम भीख नहीं मांग रहे  | जीतू पटवारी ने  शिवराज  को नसीहत दी और कहा की  वो योग और आत्म चिंतन करे | और अपने मन के  विचलन को कम करे |  शिवराज पीड़ित किसान और जनता पर राजनीतिक रोटियां सेक रहे है  |  जो की सही नहीं है  |               

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 JAIVARDHAN SINGH

जयवर्धन सिंह ने दी अधिकारीयों को चेतावनी   नगरीय विकास एवं आवास मंत्री जयवर्धन सिंह ने ग्वालियर नगर निगम अधिकारियों की बैठक ली  |  और चेतावनी देते हुए सफाई व्यवस्था दुरुस्त किये जाने के निर्देश दिए  |   सफाई सबंधी संसाधनों की कमी को लेकर  जयवर्धन सिंह ने  24 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराने की मंजूरी दी  |  खाद्य मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर के नाले में उतरकर सफाई करने की खबर सुर्खियों में आने के बाद  | .एक सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत करने आये नगरीय विकास एवं आवास मंत्री जयवर्धन सिंह ने  नगर निगम अधिकारियों की बैठक ली  | और चेतावनी देते हुए सफाई व्यवस्था दुरुस्त किये जाने के निर्देश दिए  बैठक में खाद्य मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर के अलावा कलेक्टर और शहर के दोनों विधायक मौजूद रहे   | गौरतलब है कि खाद्य मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर अपने विधानसभा क्षेत्र में  गंदगी की समस्या से नाराज होकर |  पिछले दो दिनों से अलग अलग क्षेत्रों में नाला साफ कर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे थे  | मंत्री जयवर्धन सिंह ने उनकी समस्याओं का निराकरण किये जाने का भरोसा दिलाया है  |  बैठक में नगर निगम  अधिकारियों ने जयवर्धन सिंह को  सफाई सबंधी संसाधनों की जानकारी दी  | और सफाई वाहनों की कमी से अवगत कराया |   इस पर विभागीय मंत्री जयवर्धन सिंह ने नगर निगम को वाहनों के लिए 24 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराने की मंजूरी दी  |  जयवर्धन सिंह ने  खाद्य मंत्री के नाले में उतरकर सफाई किये जाने की सराहना भी  की |  और कहा कि स्वच्छता के लिए किसी कैबिनेट मंत्री का सड़क पर उतरकर काम करना  | जनता को जागरूक करने में सहायक होगा  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 KAMAL PATEL

अवैध उत्खनन करने वालों पर करें  कार्यवाई   नर्मदा नदी में हो रहे अवैध उत्खनन को लेकर विधायक कमल पटेल ने खनिज अधिकारी की क्लास लगा दी  |  विधायक ने खनिज अधिकारीयों को अवैध उत्खनन तत्काल रोकने के निर्देश दिए |  पटेल ने कहा की खनिज अधिकारीयों को सरकार तनख्वाह दे रही है  |  माफियाओं से डरे बगैर उन पर कार्यवाही करें | मध्यप्रदेश में अवैध उत्खनन बढ़ता जा रहा है  | हरदा में विधायक कमल पटेल ने अवैध उत्खनन को लेकर खनिज अधिकारीयों की जमकर खिचाई कर दी   पटेल ने खनिज अधिकारी ओ.पी बघेल और  इंस्पेक्टर संजय सोलंकी को आड़े हाथों लिया  |  और नर्मदा  में हो रहे अवैध उत्खनन को रोकने के निर्देश दिए    कमल पटेल ने खनिज अधिकारी ओपी बघेल से जब अवैध उत्खनन को लेकर सवाल जवाब किए तो |   उनके जवाब से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि  |  उनके पास खनिज से सम्बंधित जानकारी ही नही है |  विधायक ने खुद इसकी जानकारी अधिकारीयों को दी |  पटेल ने उन्हें कार्रवाई करने के निर्देश दिए  | साथ ही बताया कि जगह-जगह रेत के स्टॉक लगे हैं  |   नर्मदा  से नावों  के जरिये  रेत निकाली जा रही है |  ओवरलोड डंपर से सड़कें  दम तोड़ रही है |  जिसके चलते राजस्व की बजाए नुकसान अधिक हो रहा है |  खनिज अधिकारी ने बताया कि हमने कई बार निवेदन किया  |  लेकिन अवैध उत्खनन वाले नहीं मान रहे  |  इस बात से यह तो साफ है  की खनिज अधिकारी को सारी जानकारी होने के बाद ही अवैध उत्खनन किया जा रहा है  |  और अधिकारी   रेत माफियाओं से डर रहे है  |  इसको लेकर कमल पटेल ने कहा कि आप निवेदन नहीं कार्रवाई करिए  |  सरकार आपको तनख्वाह दे रही है आप कार्रवाई करिए मैं आपके साथ हूं  |             

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 SHUKHDEV PASHE

पांसे:जनता विरोध करेगी तो फैसला वापस लेंगे   आंगनवाड़ी केन्द्रो में अंडे देने को लेकर अब सियासत गरमाती जा रही है  |  पीएचई मंत्री सुखदेव पांसे  ने भाजपा पर पलटवार करते हुए  कहा की   भाजपाई खुद नरभक्षी है  |   पांसे ने कहा की अगर जनता इस फैसले का विरोध करेगी  .|  तो अंडा दिए जाने का फैसला वापस ले लिया जायेगा  |   मध्यप्रदेश में अंडे को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच सियासी जंग शुरू हो गया है   | आंगनवाडी केंद्रों में अंडे दिए जाने को लेक बयान बाजी का दौर लगातार जारी है  | पीएचई मंत्री सुखदेव पांसे ने कहा  कि कांग्रेस को नरभक्षी बताने वाले भाजपाई खुद ही नरभक्षी है |  प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए अगर अंडा दिया जा रहा है तो इसमें गलत बात क्या है  | यदि जनता इसका विरोध करती है तो फैसला वापस भी ले  लिया जाएगा  | गौरतलब है की  कांग्रेस सरकार ने एलान किया है कि  | आंगनबाड़ियों में जल्द ही बच्चों और गर्भवती महिलाओं को अंडे दिए जाएंगे  |  भाजपा इसका विरोध कर रही है | बीजेपी का कहना है कि सरकार ऐसा कर लोगों की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है  |  यह उनकी संस्कृति के खिलाफ है  |       

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 RISHWAT

 पैसे निकलने के लिए माँगी रिश्वत   लोकायुक्त पुलिस की  टीम ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के  एक बाबू को रंगे हाथ 8 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार  किया है  | बताया जा रहा है की बाबू एक अधिकारी से  पदस्थापना के समय के  वेतन व एरियर निकालने ,  एलपीसी जारी करने तथा सेवा पुस्तिका भेजने के ऐवज में पैसे की मांग कर रहा था  |  हरदा में लोकायुक्त पुलिस की  टीम ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग  में पदस्थ एक तत्कालीन अधिकारी की शिकायत पर  | कलेक्ट्रेट  परिसर में एक बाबू को रंगे हाथ  रिश्वत लेते गिरप्तार किया है  |  जानकारी के अनुसार  भोपाल लोकायुक्त पुलिस की टीम ने जिला खाद्य एवं आपूर्ति कार्यालय हरदा में पदस्थ   | सहायक ग्रेड 3 जितेन्द्र कुमार चौधरी को 8000 रु की रिश्वत लेते हुए  |  चाय की एक दुकान पर रंगे हाथों पकड़ा  | बताया जा रहा है की  बाबू द्वारा कनिष्ट आपूर्ति अधिकारी आशीष कुमार आज़ाद  से  | पदस्थापना के समय की वेतन व एरियर निकालने , एलपीसी जारी करने तथा सेवा पुस्तिका भेजने के ऐवज में पैसे की मांग की गई थी  |   जिसकी शिकायत आशीष आजाद ने भोपाल लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक को की थी |   जिसके सत्यापन उपरांत कार्यवाही की गई  |  लोकायुक्त पुलिस टीम में डॉक्टर सलिल शर्मा सहित 10 सदस्यीय टीम मौजूद रही  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 SACHIN YADAV

अमानक खाद बेचने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा   मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री सचिन यादव ने कहा है कि अमानक खाद ,बीज और रसायन बेचने वालों को अब बक्शा नहीं जाएगा  |  उन्होंने कहा बीजेपी के शासन में यह सब होता रहा है अब ऐसा नहीं चलेगा  |  कृषि मंत्री सचिन यादव ने साफ़  कहा कि किसान के नाम पर ढोंग करने वाली भाजपा की असली सच्चाई सबके सामने है  | अब प्रदेश में अमानक खाद एवं बीज वालों को किसी भी हालत में बक्शा नही जाएगा  |  मिलावटखोर   भाजपा सरकार में मिलीभगत से बच जाते थे मगर अब किसान हितैषी सरकार है  |  ऐसे लोगों  पर अब कठोर कार्यवाही होगी |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 C.B. I

सीईओ के फोटो को पहनाई जूते की माला   छतरपुर जिला पंचायत सीईओ हिमांशु चंद्र के खिलाफ जिला पंचायत अध्यक्ष सहित सदस्य जिला पंचायत के सामने धरने पर बैठ गए  | सीईओ पर आरोप है की उन्होंने महिला अध्यक्ष के साथ अभद्रता की है  |  छतरपुर में एक अलग नजारा देखने को मिला  |  जिला पंचायत के सामने |  पंचायत सीईओ की तस्वीर पर जूते की माला पहना के कुछ लोग बैठे थे   पता चला छतरपुर जिला पंचायत सीईओ हिमांशु चंद्र के खिलाफ जिला पंचायत अध्यक्ष सहित सदस्य जिला पंचायत के सामने धरने पर बैठ गए  | सीईओ पर आरोप है की उन्होंने महिला अध्यक्ष के साथ अभद्रता की है  | सीईओ  पर आरोप है कि उन्होंने  कलेक्टर के सामने  अध्यक्ष के साथ अभद्रता की  | उसी के विरोध में यह धरना दिया गया  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 GOVIND SINGH

उधर मंत्री गोविन्द सिंह  भाषण पेल रहे थे   भिंड में प्रशासन का निर्दयी चेहरा सामने आया  |  मध्य प्रदेश स्थापना दिवस समारोह में दो दर्जन से ज्यादा स्कूली छात्राओं को मधुमक्खियों ने काट लिया  ...  जिस वक्त मधुमक्खियों ने छात्राओं पर हमला किया |,   उस समय सहकारिता मंत्री गोविंद सिंह का भाषण चल रहा था और मंच पर कलेक्टर के अलावा कई आला अफसर बैठे हुए थे |   लेकिन किसी ने भी छात्राओं की सुध नहीं ली  |  वो खुद को मधुमक्खियों के हमले से बचाने के लिए मैदान में ही इधर-उधर दौड़ती रहीं |  भिंड में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह चल रहा था  "| मंच से मंत्री गोविन्द सिंह भाषण दे रहे थे | . तभी मधु मक्खियों ने स्कूली छात्राओं  पर हमला कर दिया  |   कुछ छात्राओं ने कपड़े से अपने शरीर और मुंह को ढंकने की कोशिश की  |  लेकिन फिर भी कई छात्राओं को मधुमक्खियों ने काट लिया  |  इससे कई छात्राओं के चेहरे पर सूजन आ गई और कई छात्राओं बेसुध हो गईं  |  मौके पर मौजूद छात्राओं ने बताया कि,सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद फोटो सेशन हो रहा था  | उसी दौरान अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया  |   जब तक वो सुरक्षित स्थान पर पहुंचते  |  उससे पहले ही कई छात्राओं को मधुमक्खियों ने काट लिया  |  कुछ देर के लिए मैदान पर अफरा-तफरी मच गई  | आनन-फानन में कुछ लोग छात्राओं को अस्पताल ले कर गए |  जहां उनका इलाज  किया गया  | लेकिन अस्पताल में न तो सहकारिता मंत्री और न ही कोई आला अफसर छात्राओं का हाल-चाल जानने पहुंचा  |  इसे लेकर छात्राओं के अभिभावक भी काफी नाराज  नजर आए  |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 SAAPO  KI ADALAT

परम्परागत तरीके से लग रही है  सांपो की अदलात   इसे हम अंधविश्वास कह सकते हैं  | लेकिन ये लोगों की आस्था से जुड़ा विषय है  | मध्यप्रदेश के सीहोर में साँपों की अदलात लगती है .| लोगों का मानना है यहाँ नाग स्वंय मानव शरीर में आकर बताते है की उन्होने उसे क्यों  डसा था  |  इस आधुनिक वैज्ञानिक युग में इस तरह के मामलों को सिर्फ अन्धविश्वास कहा जा सकता है  |  लेकिन लोगों की आस्था के सामने सारे तर्क रखे रह जाते हैं  | भोपाल  से साठ किलोमीटर दूर  सीहोर  के  रसुलड़िया परिहार  में ऐसा नजारा देखने को मिलता है जिस पर आसानी से यकीन नहीं किया जा सकता  |  जैसे ही  सांप की आकृति बनी थाली को नगाडे की तरह बजाना शुरू किया गया  |  वैसे ही जिन लोगों को कभी भी सांप ने काटा था वह झूमने लगे और उनके शरीर में नाग का प्रवेश हो गया  | ये झूमते लोगों के मुँह से सांप बताता है की उसने इन्हें क्यों काटा  | आस्था और अंधविश्वास के इस मामले के दृश्य चौंकाने वाले हैं  |  यहाँ के लोगों की मान्यता है कि यहाँ आने से  बाबा मंगलदास की कृपा से  सापों के काटे का जहर उतर जाता है  |    इन लोगों का मानना है कि   यदि किसी को साप काट ले तो उसे उपचार के लिए यहां लाया जाता है और उसके गले मे बेल बांधी जाती है  |  ऐसे सभी लोंग साल भर में एक दिन  ग्राम लसूडिया परिहार आते है जहा हनुमान जी के मंदिर में नाग देवता स्वयं मानव शरीर में आकर हर मानव को क्यों काटा बताते है |  यह सुनने में भले ही विचित्र लगे किन्तु सत्य है |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 NAROTTAM MISHRA

कांग्रेस की किसानों की मदद की मंशा नहीं   पूर्व मंत्री नरोतम मिश्रा ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कांग्रेस की किसानों को मदद देने की मंशा ही नहीं है  | क्योंकि किसानों की फसल बर्बादी का पूरा सर्वे किया ही नहीं और जो सर्वे किया वो गलत किया है  |  केंद्र सरकार पर मदद न करने के आरोप पर बीजेपी नेता पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा  पहले कांग्रेस तय कर ले कि केंद्र से कितने पैसे मांगने है | मुख्यमंत्री कमलनाथ कुछ और कहते है  |  जनसंपर्क मन्त्री कुछ और कहते है |   सहकारिता मंत्री गोविंद सिंह कोई और राशि बताते है.| .पहले सब आपसे में तय कर ले फिर कोई बयान दे...मिश्रा ने कहा कांग्रेस की किसानों की मदद करने की मंशा नहीं है | सर्वे किया नही है, जो किया है गलत किया है  | खुद कुछ कर नही पा रहे है और केंद्र पर झूठे आरोप लगा रहे हैं  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 JITU PATWARI

शिवराज सिंह हिटलर की भाषा बोलते हैं   उच्च शिक्षा और खेल मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र का मजाक उड़ाती है  | इसके नेता हिटलट की भाषा बोलते हैं जो की ठीक बात नहीं हैं  |  कमलनाथ सरकार के मंत्री जीतू पटवारी बीजेपी से खासे खफा हैं उन्होंने कहा की सीएलपी लीडर और शिवराज सिंह हिटलर की भाषा बोलते हैं  | अगर नगर निगम को दो भागों में बांटा जा रहा है तो ये साम्प्रदायिक कैसे हो गया  | बीजेपी के शासन में मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ का बंटवारा हुआ तो क्या वो साम्प्रदायिक था  | पटवारी ने कहा कि विधान परिषद् की बात हमने अपने वचन पत्र में कही थी हम उसे पूरा करने जा रहे हैं  |  भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र का मजाक उड़ाती है और अपमान  करती है  |             

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 LOOT

बैंक के बाहर बदमाश की वारदात   छतरपुर में नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया  |  लूट के बाद बदमाश फायरिंग करते हुए भाग गए  |  इस दौरान एक गोली एक महिला के पैर में भी लग गई  |  छतरपुर के मातगुवां थाने के रंगोली मे तीन बाईक सवार नकाबपोश बदमाशों  ने  दिनदहाड़े कट्टटे की नोक पर एक लाख नब्बे हजार रुपये की लूट की  | लुटेरे इस वारदात को अंजाम देकर  फरार हो गये |  दोपहर में  कियोस्क संचालक गाेविन्द शिवहरे बैंक से रुपये निकालकर बाहर निकले और पीछे से आये तीन अज्ञात  बाइक  सवार लुटेराें ने रूपयाें से भरा बैग छीन लिया और जाते  जाते  कट्टे से फायर करते गये  |   इस दौरान एक गोली  एक महिला के पैर में लगी  |  भागते आराेपियाें पर बैंक में तैनात गार्ड ने भी फायर  किया   | घटना की सूचना लगते ही  एडीशनल एस पी सहित आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश शुरु कर दी   | वारदात  बैक मे लगे सीसीटीवी मे कैद हो गई  है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 DACAITI

डकैतों ले गए दस लाख से ज्यादा के जेवरात   भोपाल पुलिस की रात्रि गश्त की उस समय पोल खुल गई  जब धमनिया में एक किराना व्यापारी के यहाँ डकैतों ने धावा बोला और दस लाख से ज्यादा का सामान ले गए  | डकैतों ने व्यपारी और उनकी पत्नी के साथ जमकर मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया था | अब पुलिस डकैती की इस वारदात में गए सामान का आकलन कम कर अपनी नाकामी को छुपाने की कोशिश कर रही है  |  खजूरी थाना इलाके के धमनिया में एक किराना व्यापारी के घर करीब 10 लाख रुपए की डकैती की वारदात हुई   | व्यापारी सुभाष सेठ के घर देर रात  डकैत घुसे और उन्होंने सुभाष और उसकी पत्नी को बंधक बना लिया | डकैतों ने व्यापारी और उसकी पत्नी के साथ मारपीट कर उन्हें जख्मी कर दिया  |  इसके बाद पूरे घर में छानबीन की और करीब 10 लाख रुपए के जेवरात समेत 60 हजार रुपए नकद ले गए  | डकैतों के जाने के बाद व्यापारी ने घटना की सूचना पुलिस को दी  |  सूचना मिलने के बाद खजूरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की  |  जब  आसपास  के लोगों को घटना की सूचना मिली तो वो भी व्यापारी के घर पहुंच गए थे  |  जिस समय डकैत डकैती की वारदात को अंजाम दे रहे थे   | उस वक्त पुलिस नाइट गश्त का दावा कर रही है  |  हालाँकि इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई सारे सवाल खड़े कर दिए हैं  |  व्यापारी के यहाँ से डकैत दस लाख से ज्यादा के जेवरात  | कैश और अन्य सामान ले गए हैं  |  वहीँ पुलिस इसके आकलन में गड़बड़ी कर अपनी नाकामी को छुपाने की कोशिश में लगी है |  अब सुन लें  पुलिस की बात  |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 PLURAL AGONY

बहू  ने कहा -ससुर को  जेल भेज दो     सास ससुर और बहू के बीच अनबन  की कई कहानियां सामने आती हैं |  लेकिन सागर में एक ऐसा मामला सामने आया की पुलिस भी असमंजस में पड़ गई कि वह क्या करे  .| यहाँ एक बहू ने पुलिस से गुहार लगाईं है कि उसके ससुर को जेल भेजा जाए  |  ससुर का कसूर इतना है कि वह बहू से पानी तो मांगता है लेकिन उसको पीता नहीं हैं  |  और उसके हिस्से की जमीन हड़पने की धमकी देता है  |  कई बार ऐसे भी स्थिति बनती है जहां पुलिस  को भी पसीना आ  जाता है   | सागर जिले के रहली के  बलेह गाँव की एक बहु  अपने ससुर के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाने थाने पुहुच गई  |  इस महिला ने बाकायदा 100 डायल को फोन लगाया कहा की हमारा ससुर हमे परेशान करता है  |  डायल  100   | बाइस किलोमीटर बलेह गांव पहुच गई और  पीड़ित  बहु सपना  को लेकर पुलिस चौकी पुहुची |   साथ में ससुर खुन्नी लाल और पति देवदया राम थे  | पुलिस ने  सपना से पूछा क्या परेशानी है  |  सपना बोली की मेरा ससुर मुझसे  पीने का पानी माँगता हें हम जब लोटा ग्लास लेकर इनको पानी देते हें तो यह पानी नहीं पीते और चले जाते हें  |  ऐसा  इन्होने कई बार किया  |  पुलिस  घूंघट ओढ़े बैठी सपना की बात पर भौचक्का रह गयी  | बहु का कहना था ससुर को जेल भेज दो  |  पुलिस ने जब निवेदन करके पीड़ित महिला से पूछा की इन ससुर साहेब की और कोई गलती है तो घूँघट से  आवाज आई बस यही गलती है  | इनको जेल भेज दो  |  बाजू में पतिदेव शांत बैठे थे  सोच रहे थे की हमारी पत्नी की तो बड़ी पहुच हें की घर से पुलिस ही उठा लाई  |  ससुर  सोच रहे थे की  काश  पानी मांगने के बाद पी लिया होता  | सपना की पीड़ा में तो पुलिस ही घनचक्कर हो गई  |  बहरहाल पुलिस ने हिदायत देकर  तीनो को छोड़ दिया है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 KANTI LAL BHURIYA

भूरिया: कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं   झाबुआ विजय के बाद कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया का भोपाल में जोरदार स्वागत किया गया  |  कांतिलाल भूरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस मजबूत हुई है  | और कांग्रेस में अब कोई गुटबाजी नहीं है  |  वरिष्ठ कोंग्रस नेता कांतिलाल भूरिया ने कमलनाथ के नेतृत्व  की सराहना की है  |  प्रदेश अध्यक्ष पद के सवाल पर भूरिया ने कहा ये हाईकमान के अधिकार क्षेत्र का मामला है  | अभी अध्यक्ष कमलनाथ हैं उनके नेतृत्व में कॉंग्रेस मजबूती से चल रही है  | उन्होंने कहा अब कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं हैं  | कांतिलाल भूरिया ने कहा जो काम बीजेपी पंद्रह साल में नहीं कर पाई वो काम कमलनाथ सरकार ने कुछ दिन में ही कर दिए हैं |   मंत्री पद के सवाल को  कांतिलाल भुरिया टालते नजर आए  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 KAMALNATH

शिक्षक समाज सेवक की तरह काम करें   मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिक्षकों को नसीहत देते हुए कहा शिक्षक अपने दायित्व को सरकारी नौकरी के रूप में नहीं बल्कि एक समाज सेवक की भूमिका के रूप में निभाएं  |  सरकार इस बात के लिए प्रतिबद्घ है कि मध्य प्रदेश शिक्षा की गुणवत्ता में अग्रणी राज्य बने   | हम स्वास्थ्य से ज्यादा शिक्षा को प्राथमिकता देंगे  | इसके लिए हमें कड़े कदम उठाना पड़े तो उठाएंगे  |  मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भोपाल में आयोजित स्टीम कान्क्लेव 2019 के शुभारंभ समारोह के दौरान स्टीम शिक्षा पद्घति की सराहना करते हुए कहा कि इससे हम अपने बच्चों का संपूर्ण विकास कर पाएंगे  |  वे रुचि के साथ पढ़ाई करें इससे उनका एक अलग तरीके से विकास होगा और वे आज के बदलाव से जुड़ सकेंगे  | मिंटो हॉल में साइंस, टेक्नालॉजी, इंजीनियरिंग, आर्ट्स व मैथ्स  शिक्षा पद्घति पर आयोजित दो दिवसीय कान्क्लेव हुआ  | जहाँ  मुख्यमंत्री ने कहा कि आज विश्व में हर क्षेत्र में परिवर्तन हुआ है  |  उससे शिक्षा भी अछूती नहीं है |  परिवर्तन के इस दौर में हमारे शिक्षकों का अपग्रेड होना जरूरी है नहीं तो हम अपनी भावी पीढ़ी को आज के और आने वाले समय के अनुकूल शिक्षित नहीं कर पाएंगे  |  मुख्यमंत्री ने कहा कि ध्यप्रदेश की शिक्षा व्यवस्था और उसकी गुणवत्ता में आमूल-चूल परिवर्तन की आवश्यकता है  . |  मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बड़े परिवर्तन हुए हैं  |  इससे एक बड़ा गैप भी आया था  |  किसी भी क्षेत्र में बदलाव हुआ है तो उसकी आलोचना होती है  |  21वीं सदी के भारत की कल्पना करते हुए जब स्वर्गीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी कंप्यूटर पर चर्चा करते थे तो लोग उन्हें कंप्यूटर मानुष बोलते थे |  तब उनका विरोध यह कहकर हुआ कि इससे बेरोजगारी बढ़ेगी  | इसके बावजूद हमने रेलवे की सेवाएं ऑनलाइन की और आज हम देख रहे हैं कि आईटी के क्षेत्र में पिछले 10 सालों में जो क्रांति हुई है उससे न केवल बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिला है बल्कि विश्व में हमारे देश के लोग आईटी के क्षेत्र में छाए हुए हैं  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 बीजेपी  नेताओं ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन   भोपाल नगर निगम के बंटवारे और महापौर का चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली से कराए जाने के राज्य सरकार के फैसले का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है  ...   भारतीय जनता पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात की और राज्य सरकार के इस फैसले को असंवैधानिक बताते हुए ज्ञापन सौंपा  | इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह के अलावा पूर्व सीएम शिवराज सिंह और कई बड़े नेता मौजूद रहे  |  राज्यपाल को ज्ञापन में बताया गया है कि भोपाल समेत प्रदेश के अन्य नगर निगमों का पुनर्गठन करने की कोशिशें की जा रही हैं तो दूसरी ओर महापौर और अध्यक्ष के चुनाव में अप्रत्यक्ष प्रणाली का उपयोग करने से भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा  |  ज्ञापन में नगर पालिक निगम अधिनियम की विभिन्न धाराओं का उल्लेख करते हुए यह बताया गया है कि नगर निगमों में बंटवारे की घोषणा के लिए राज्यपाल किसी पर निर्भर नहीं हैं  | यह राज्यपाल के स्वविवेक पर आधारित है  | इसकी विभिन्न धाराओं में प्रावधान है कि मंत्री परिषद, सचिव या कलेक्टर इस बारे में किसी भी प्रकार की अधिसूचना जारी नहीं कर सकते हैं |   जिसके कारण भोपाल नगर निगम में दो नगर निगम के बंटवारे को लेकर जारी की गई अधिसूचना असंगत है  |  साथ ही जिन धाराओं का उल्लेख किया गया है वह नगर निगम के परिसीमन से जुड़ी हैं लेकिन उसके बंटवारे से उनका कोई संबंध नहीं है  |  भाजपा नेताओं ने भोपाल नगर निगम को दो भागों में बांटने के निर्णय को अदूरदर्शी, असंगत, अप्रासंगिक, विकास की गति को रोकने वाला और खर्चिला बताया है  |  आज भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से भेंटकर स्थानीय  निकायों के महापौर और अध्यक्षों के चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली से कराए जाने तथा भोपाल नगर निगम के विघटन के विरुद्ध प्रदेश भर में चलाए गए हस्ताक्षर अभियान के पत्रक सौंपे  |  प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि इस विघटन को रोकने के लिए भाजपा ने प्रदेश में हस्ताक्षर अभियान चलाए हैं, जिससे बड़े पैमाने पर लोग जुड़े, उन्होंने नगर निगम के बंटवारे के खिलाफ पत्रक पर हस्ताक्षर किए हैं  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 HATYA

व्यापारी हत्या के विरोध में सड़कों पर उतरे   रीवा के गोविंदगढ़ कस्बे में बजरंग दल के कार्यकर्ता और व्यापारी विकास गुप्ता की अज्ञात हत्यारों ने धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी  |  जिसके बाद  हत्या के विरोध में व्यापारी सड़कों पर उतर आए  |  रीवा जिले के गोविंदगढ़ कस्बे  में बीती रात अज्ञात हत्यारों ने बजरंग दल कार्यकर्ता और  व्यापारी विकास गुप्ता की धारदार हथियार से हत्या कर दी  |  बताया जा रहा है मृतक के घर में कंस्ट्रक्शन का कार्य चल रहा था  |  घर के ऊपर का हिस्सा खुले होने के कारण हत्यारे छत से विकास गुप्ता के घर में घुसे   |   इस घटना के सामने आते ही क्षेत्र में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई   और  स्थानीय व्यापारियों ने मामले का विरोध करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं  | अभी तक हत्यारों की पहचान नहीं हो सकी है  |  रीवा पुलिस अधीक्षक आबिद खान ने कहा है कि पुलिस के द्वारा सर्चिंग तेज कर दी गई है जल्द ही फरार हत्यारों को हिरासत में लिया जाएगा  | मृतक विकास गुप्ता बजरंग दल का सक्रिय कार्यकर्ता बताया जा रहा है तथा हत्या के विरोध में  गोविंदगढ़ कस्बे के व्यापारी अपनी दुकानें बंद कर प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 PRADYUMN SINGH TOMAR

नहीं हुई सफाई तो मंत्री ने थामी झाडू   ग्वालियर की सफाई व्यवस्था से नाराज खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को मोर्चा सम्हालना पड़ रहा है  | प्रद्युम्न सिंह तोमर कहीं नाला साफ़ करते नजर आ रहे हैं तो कुछ जगह उन्हें सड़कों पर झाडू लगाना पड़ी |  उसके बाद नगर निगम प्रशासन में आकर अपना काम शुरू किया  |  ग्वालियर शहर की सफाई व्यवस्था भगवान् भरोसे है | . हालत इतने बदतर हैं कि  खाद्य आपूर्ति मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर खुद नाले में उतरकर सफाई करना पड़ी   | नगर निगम के अधिकारियों को बुलाकर तोमर ने जर्जर सड़कें और गंदगी के अम्बार दिखाए  |  दीवाली के बाद दो दिन में करीब छह सौ टन कचरा सड़क पर आ गया |   शिकायत के बाद खुद खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर  चार शहर का नाका पहुंचे और झाड़ू लगाना शुरू कर दिया  |  इसकी जानकारी लगते ही निगमायुक्त संदीप माकिन व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और एएचओ व डब्ल्यूएचओ को निलंबित करने के आदेश दिए लेकिन शाम को  उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया  |  मंत्री तोमर ने चार शहर का नाका से शर्मा फार्म तक झाडूू लगाई | .निगमायुक्त दो घंटा मौके पर रहे और सफाईकर्मियों को बुलाकर झाड़ू लगवाई  |   वाहन मंगाकर कचरा उठवाया  | मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में कचरा नजर नहीं आना चाहिए | वे भी स्वयंसेवी संस्थाओं और नागरिकों को स्वच्छता अभियान में जोड़ेंगे |   इसके लिए वे समय-समय पर झाड़ू लगाएंगे  | तोमर ने अपने इलाके में नाले में उतारकर उसकी सफाई की और लोगों से कहा कि नाले नालियों में पॉलीथिन और प्लास्टिक का सामान न डालें  |  इस कारण नाले नालियां अवरुद्ध हो रहे हैं  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 ACCIDENT

ये वीडियो आपके रोंगटे खड़े कर देगा ईश्वर चाहे तो ऐसी होती है प्राणों की रक्षा     एक वाहन से टकराकर एक कार नदी में जा गिरती है  | पानी में डूबी  कार से एक पिता अपने बच्चे को पुल पर फैंकता है  | लेकिन लोग उसे कैच नहीं कर पाते और बच्चा नदी में जा गिरता है  |  फिर कुछ लोग नदी में कूद कर बच्चे को बचाते हैं  और जीत जज्बे और जिंदगी की होती है   |  इस वीडियो को देखेंगे तो आपके रौंगटे खड़े हो जायेंगे  | . टीकमगढ़ के ये दृश्य आपके रोंगटे खड़े कर देंगे   |  इन दृश्यों को देखने के साथ ही आपका  ईश्वर पर विशवास और बढ़ जाएगा   | और आप कहेंगे कि   जाको राखे साइयां मार सके ना कोई  |  पांच लोगों को लेकर जा रही एक कार निवाड़ी तहसील के ओरछा में  सातार नदी में जा गिरी  |  नदी का पुल पर कर रही  इस कार से अचानक आपे -टैक्सी टकराती है और कार अनियंत्रित हो कर नदी में जा गिरती है |  हमारा लापरवाह प्रशासन इस पुल पर रेलिंग लगाना तक उचित नहीं समझता  |  कार में सवार लोगों में दो बच्चे भी हैं |  नदी में गिरते ही कुछ सैकेंड ये कार नदी में तैरी और फिर डूबना शुरू हो गई |  डूबती हुई कार में से अपने बच्चे को बचाने के लिए पिता ने कार में से ही बच्चे को पुल पर फेंक दिया  |  लेकिन ये क्या बच्चा पुल पर खड़े लोगों के हाथ से भी छूट गया और वापस नदी में जा गिरा  | वह तो गनीमत रही कि बच्चा पुल की दीवार से नहीं  टकराया  |  बच्चा नदी में गिरा तो पुल पर से ही कुछ लोग उसे बचाने के लिए नदी में कूद गए  | तुरंत कार में से पिता और पुल से  कूदे लोगों ने नदी में डूबते बच्चे को बचाया  |  सिर्फ एक मिनिट और सात सैकेंड में यह पूरा घटना क्रम हो गया  |    जिसने भी यह नजारा देखा वह हतप्रभ रह गया  |  लालमन विसारद अपनी  कार से अपने परिवार के साथ ओरछा की ओर जा रहे थे तभी सामने से तेज रफ्तार से आ रही आपे ने  उनकी कार में  टक्कर मार दी  |   इससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और लालमन की कार सातार नदी में जा गिरी  |   वहां मौजूद लोगों ने नदी में छलांग लगाकर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला |  सभी लोगों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया  |  जहाँ सभी की हालत ठीक है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 TOL TAXE VIVAD

हेड कांस्टेबल की बेटी और उसके साथियों का हंगामा   छतरपुर-सागर नेशनल हाइवे के टोल प्लाजा पर एक पुलिस वाले की बेटी ने पैसे देने की बजाये अपने साथियों के साथ जमकर हंगामा किया  | और टोल कर्मचारियों पर चाकू से वार किया  | पुलिस ने इस माले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है  |  टोल प्लाजा पर नेताओं और रसूखदारों द्वारा हंगामा और मारपीट करने की आम हैं  |   लेकिन छतरपुर-सागर नेशनल हाईवे पर एन एच ए आई के टोल प्लाजा पर प्रधान आरक्षक राजेंद्र सिंह की बेटी ने अपने साथियों के साथ   चाकूबाजी की और हंगामा किया  |  पुलिस वाले की बेटी  कार से भगवा से छतरपुर जा रही थी   | इस दौरान कार चालक से जैसे टोल कर्मचारियों ने रुपए मांगे  |  तो ये लड़की अपने पिता के नाम से धौंस देती रही  | लेकिन फिर भी जब कर्मचारी नहीं माने और बिना पैसे दिए वाहन नहीं ले जाने की बात कही तो वो कार से नीचे उतर आई उसके साथ एक और लड़की थी  | कार में मौजूद लड़के भी कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटते रहे  |  दोनों लड़कियों ने भी उन पर हमला किया  |  उन्हें लड़कियों द्वारा ऐसी हरकत की उम्मीद ही नहीं थी  | घबराए हुए कर्मचारी जान बचाने के लिए भागते रहे  |  युवती  चाकू लेकर कर्मचारियों की तरफ दौड़ी और दो लोगों को घायल कर दिया  |  यह पूरी वारदात टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है  |  पुलिस ने इस मामले में 2 लड़कियों सहित पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है  |  इस दौरान वहां मौजूद वाहनों से लोग उतरकर ये घटना देखने लगे  | कुछ लोग सहमे हुए अपने ही वाहनों में बैठे रहे, उन्हें लगा कि कहीं हंगामें में लड़कियों उनके साथ भी मारपीट न कर दे |  घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई   |  पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में सभी आरोपियों को देखा और फिर कार्यवाही की  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

  LOK NRATYA

ड्यूटी छोड़ डांस का मजा लेते रहे वन कर्मचारी   मध्यप्रदेश में जंगलात महकमे के हाल किसी से छिपे नहीं हैं  |  ऐसे में टीकमगढ़ में ड्यूटी करने की बजाये वन कर्मचारी डीएफओ के बंगले पर डांस का लुत्फ़ लेते नजर आये |  बताया जा रहा है डीएफओ भी उस समय बंगले में थे  |  उन्होंने ने भी किसी कर्मचारी को ड्यूटी करने को नहीं कहा  |  28 अक्टूबर को सरकारी छुट्टी नहीं थीं  |  तब भी दोपहर तीन बजे वनमंडलाधिकारी के सरकारी निवास पर लोकनृत्य का आयोजन किया गया  |  नियमों को दरकिनार कर वन अमला डीएफओ के बंगले पर लोकनृत्य का मजा लेता रहा  |  बताते हैं इस समय डीएफओ भी बंगले में थे  | नृत्य के इन दृश्यों को देखें तो इसमें कई वन विभाग के   कर्मचारी नजर आ रहे हैं |  बंगले में डीएफओ एपी सेंगर का सरकारी वाहन भी खड़ा नजर आ रहा है  | जिन कर्मचारियों को ड्यूटी पर होना चाहिये  वो लोकनृत्य का मजे लेते हुए डांस विडियो बना रहे हैं | जब इस सम्बंध मै जब वनमंडलाधिकारी से  फोन पर बात की गयी तो उन्होंने लोकनृत्य के बारे मारे मैं जानकारी  होने से ही इंकार कर दिया  | जब वनमंडलाधिकारी को अपने निवास पर होने वाले  लोकनृत्य की जानकारी ही नहीं है तो अनुमान लगाया जा सकता है  इन को वनों के बारे में कितनी जानकारी मिलती होगी  |  जिन कर्मचारियों को अपनी बीट पर होना चाहिये  वो डीएफओ के bunglow पर लोकनृत्य का मजे लेते रहे  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 RESTAURANT MAARPIT

पहले बिल्डर को बचाने में लगी रही पुलिस वीडियो हुआ वायरल तब हुआ मामला दर्ज   भोपाल में एक बिल्डर उसके साथियों ने रेस्टोरेंट में जमकर हंगामा  कर  तोड़फोड़ की   | खाना आने में देरी और प्याज न मिलने पर ये विवाद शुरू हुआ | रेस्टोरेंट में कर्मचारियों के साथ मारपीट और हंगामे के बाद  पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक और उसके स्टाफ के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया और  बिल्डर को बचाने के उपक्रम करती रही  |  जब cctv फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुए तब पुलिस ने बिल्डर और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया  |  इन cctv फुटेज को देखें तो साफ़ पता चलता है इस बिल्डर और उसके साथियों ने जब रेस्टोरेंट में हंगामा शुरू किया तो वहां खाना खाने आये लोगों ने भागने में ही गनीमत समझी  |   बिल्डर और उसके साथियों ने रेटोरेन्ट में जमकर हंगामा कर तोड़फोड़ की  |  बिल्डर ने रेस्टोरेंट के सटाफ से मारपीट की उन्हें गालियां दीं  |  इसके बाद अपने बचाव में रेस्टोरेंट के लोगों को भी बिल्डर और उसके साथियों पर हाथ उठाना पड़ा | . शाहपुरा  इलाके में स्थित एक रेस्टोरेंट मेंखाना खाने पहुंचे बिल्डर परिवार का सलाद में प्याज  न होने और खाना आने में देरी पर  विवाद हो गया  |  इस दौरान होटल में जमकर तोड़फोड़ की गई  .| होटल के स्टाफ के साथ बिल्डर  ने मारपीट शुरू की तो फिर दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई  |  इस दौरान सिर में कलछी लगने से एक युवक का सिर फूट गया  |  शिकायत मिलने पर पुलिस ने पहले रेटोरेन्ट संचालक और उसके कर्मचारियों पर मामला दर्ज किया   | पुलिस की मंशा बिल्डर को बचाने की थी   | लेकिन इतने में सोशल मीडीया पर घटना का वीडियो वायरल हो गया   | तब पुलिस ने बिल्डर और उसके साथियों पर मामला दर्ज किया  |  शाहपुरा पुलिस के मुताबिक चूना भट्टी इलाके में रहने वाले बिल्डर मोहनलाल भटेजा का परिवार खाना खाने स्मैक रेस्टोरेंट पहुंचे थे  | मोहनलाल ने पुलिस को बताया कि आर्डर देने के बाद भी कर्मचारी खाना लगाने में देर कर रहे थे |  प्याज नहीं मिलने पर उनका बेटा विक्की किचन में वस्तुस्थिति देखने गया,तो वहां मौजूद पुष्पेंद्र नाम के व्यक्ति ने विक्की से गाली गलौज करते हुए मारपीट करना शुरू कर दी  |  शोर सुनकर उनका नाती अंकित  वहां पहुंचा तो एक कर्मचारी ने अंकित के सिर पर कलछी से वार कर दिया  |   होटल संचालक सचिन अंदानी ने भी अपने कर्मचारियों के साथ मिलकर परिवार के लोगों के साथ मारपीट की  |  मोहनलाल की शिकायत पर पुलिस ने सचिन अंदानी, नितिन और एक महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है  |  जबकि घटना के cctv फुटेज कहते हैं बिल्डर परिवार के लोगों ने इस हंगामे और मारपीट की शुरुवात की  | रेस्टोरेंट संचालक सचिन अंदानी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि खाना खाने पहुंचे विक्की ने किचन में जाकर कर्मचारियों से गाली गलौज की  | होटल के कर्मचारी पुष्पेंद्र ने समझाने की कोशिश की तो विक्की ने थाली उठाकर उसके साथ मारपीट करना शुरू कर  दी  |  अन्य कर्मचारी नितिन और महिला कर्मचारी ने बीच बचाव की कोशिश की तो परिवार के पुरुषों ने सभी से मारपीट कर तोड़फोड़ करना शुरू कर दी  | सचिन ने बताया कि जिस तरह का बर्ताव भटेजा परिवार कर रहा था  |   उसे देखकर लग रहा था कि ये लोग विवाद करने की ही नीयत से होटल पहुंचे थे  | उन्होंने महिला कर्मचारी के साथ बेरहमी से मारपीट की  |  सचिन की शिकायत पर पुलिस ने मोहनलाल, हिमांशु, विक्की के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है  |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 LOOT GIROH

बदमाश के पैर में लगी पुलिस की गोली   गैस एजेंसी के मुनीम को गोली मारकर से साढ़े चार लाख रुपए की लूट करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने शार्ट एनकाउंटर में पकड़ लिया  है ...यह शातिर लुटेरे इससे पहले भी कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं  |  ग्वालियर में एक एनकाउंटर  के दौरान दो लुटेरे पुलिस के साथ लगे  | इन लुटेरों ने  गैस एजेंसी के मुनीम के साथ पिछले दिनों लूट कर उसे गोली मार दी थी    पुलिस को सूचना मिली थी की आरोपी बड़गांव और बिजौली के बीच से गुजरेंगे  |  इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी और  जालौन निवासी नवीन शर्मा और धर्मेंद्र राणा को पकड़ने की कोशिश की तो मुठभेड़ हो गई  |  एक आरोपी के घुटने में गोली लगी  |  उनके पकड़े जाने के बाद उनके द्वारा की गई तीन बड़ी वारदातों का भी खुलासा हुआ है |  इन बदमाशों ने एक टोल कर्मचारी से 24 लाख बीस हजार रुपए लूटे थे  |   शिवपुरी लिंक रोड पर कैश वैन के गार्ड की हत्या कर 8 लाख 29  हजार रूपये लूट लिए थे  | इसी के साथ इन्होने ऐसी एक और वारदात को  भी अंजाम दिया था  |  इन लुटेरों ने 23 अक्टूबर के दिन   बैंक के अंदर घुसकर पीताम्बरा गैस एजेंसी के मुनीम को गोली मारकर  साढ़े चार लाख रुपए से भरा बैग लूट लिया था  ...  वारदात सिटी सेंटर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में हुई थी  | महज 30 सेकंड में पूरी वारदात को अंजाम देकर ये पिस्टल हवा में लहराते हुए पुलिस की डायल 100 के सामने से निकल गए थे  |   घटना के समय बैंक के गेट पर कोई गार्ड नहीं था  | यह वाकया CCTV में कैद हो गया था  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 GANG RAPE

CCTV की मदद से पकडे गए आरोपी   नौंगांव से एक शर्मसार करने वाली खबर सामने आयी हैं  | जहाँ दरिंदों ने एक विक्षिप्त महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया और उसके साथ गैंगरेप किया  | यह वाकया CCTV में कैद हो गया  |  पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है  |  छतरपुर के नौगांव  दरिदों ने एक अधेड़ विक्षिप्त महिला के साथ गैगंरेप की वारदात को अंजाम दिया   |  पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे मे रिकॉर्ड हो गई ,घटना रात बस स्टैड की है ,जहां एक विक्षिप्त महिला लेटी थी ,तभी एक युवक वहां आता है और उससे बात करने लगता था ,फिर दूसरा युवक भी वहां आता है और  दोनो महिला को जबर्दस्ती उठाकर ले जाते है  |  और फिर बारी बारी से गैगंरेप करते थे  |   महिला के साथ हुई घटना के बारे मे पुलिस को जानकारी लगती है तो  | पुलिस विक्षिप्त महिला को स्वास्थ केन्द्र लाकर  उसका मेडिकल कराती है  | जहां विक्षिप्त महिला के साथ रैप की पुष्टि होती है ,पुलिस ने दो आरोपियों पर मामला दर्ज कर   | सीसीटीवी की मदद से दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है   |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 RAM BAI

जेलर पर अधीक्षक सबसे ज्यादा भ्रष्ट   बसपा विधायक रामबाई ने गृहमन्त्री बाला बच्चन से मुलाक़ात की और जेल विभाग के भ्रस्टाचार की शिकायत की   | रमाबाई ने कहा की मेरे पास सबूत हैं कि जेलर और जेल सुपरिंडेंट कैसे पैसे मांगते हैं  |  बीएसपी की तेजतर्रार विधायक रामबाई ने गृह मंत्री बाला बच्चन से मिलकर जेल विभाग में चल रहे करप्शन की पोल खोल दी है  | उन्होंने गृह मंत्री बाला बच्चन से दमोह जेल के  कैदियों  से जेल सुपरडेन्ट  के द्वारा वसूली की शिकायत की  |  रामबाई का आरोप 51 हजार रुपये उनके परिचित 16  कैदियों से मांगे गए  |  उन्होंने आरोप लगाया कि जेलों में बेकसूर लोग बंद हैं  .| रामबाई ने पूरे प्रदेश के जेलों पर सवाल किए खड़े  | और वहां करप्शन होने की बात कही  |  रामबाई ने  चेतावनी दी अगर यह समस्या हल नही हुई तो मैं  धरना दूंगी  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 LAPATA BACHCHA

पुलिस पर लापरवाही बरतने का लगा आरोप   रीवा में नौ वी क्लास की एक छात्रा पिछले चार दिन से लापता है  |  इस मामले में भी पुलिस ने बच्ची की खोज के लिए कोई प्रयास नहीं किये हैं  |  पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज बच्ची के परिजनों ने पुलिस स्टेशन का घेराव किया  |  चार दिन से लापता 9वीं कक्षा की छात्रा आशी द्विवेदी को तलाशने में जब  रीवा पुलिस ने कोई ख़ास मशक्क्त नहीं की तो   उसके  परिजनों ने सिविल लाइन थाने का घेराव किया |  सिविल लाईन थाना अंतर्गत भाजपा कार्यालय के पीछे रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिक आशी द्विवेदी 20 अक्टूबर को सुबह अचानक   लापता  हो गई  |  परिजनों ने पुलिस पर  तलाश में ढिलाई बरतने का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव किया  |  वहीँ  4 दिन से लापता बच्ची  के परिजन परेशान हैं  |  उन्हें आशंका सता रही है कि पुलिस की लापरवाही से बच्ची के साथ कुछ अनहोनी न हो जाए  |   वहीं सिविल लाइन थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने बच्ची के परिजनों से कहा कि हमारे पास और भी कार्य रहते हैं  |  यह सुनकर बच्ची के परिजनों ने  डीआईजी  अविनाश शर्मा के पास जा कर शिकायत दर्ज कराई  |  अविनाश शर्मा ने आश्वासन दिया की जल्द ही बच्ची को घर वापस लाया जाएगा |  और थाना प्रभारी के द्वारा दिए गए इस अनर्गल बयान की जांच कराई जाएगी  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 MAUT

एसी लगा रहा युवक की बेसमेंट में गिरने से मौत   भोपाल के होशंगाबाद रोड के मॉल में छठवीं मंजिल पर AC लगा रहा कर्मचारी अचानक गिर गया |  इतनी ऊंचाई से बेसमेंट में गिरने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई |  फिलहाल कर्मचारी के गिरने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है |    मॉल से गिरने से एक मैकेनिक की मौत हो गई  |  बताया जा रहा है कि पूरे मॉल में एसी लगाने का काम चल रहा है  |   इसी दौरान यह हादसा हुआ |  पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है |  मिसरोद पुलिस के अनुसार ग्राम सतलापुरा मंडीदीप का रहने वाला 32 वर्षीय मनोज सूर्यवंशी मैकेनिक हैं  |   वह मेपल मॉल के छठवीं मंजिल पर एसी डाक्ट में काम कर रहा था और  वह यकायक नीचे आकर गिरा  |  जिससे उसकी मौत हो गई  | उसके साथियों ने बताया कि जब  काफी देर  तक मनोज नहीं दिखा, तो साथियों ने उसे ढूंढा. | लगभग 20 मिनट बाद उसकी बॉडी बेसमेंट में मिली | मनोज के साथ काम करने वाले कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें इस घटना के बारे में नहीं पता, क्योंकि सब अपने-अपने कामों में लगे हुए थे |           

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 LOOT

बैंक गार्ड  लोग मदद करते तो पकड़े जाते बदमाश 58 साल का मुनीम  वासुदेव लुटेरों से भिड़ गया   ग्वालियर में फिर एक बड़ी लूट की वारदात हो गई  |  बैंक में पैसा जमा करवाने आये एक मुनीम को लुटेरों ने लूट लिया और उसे गोली मारकर घायल कर दिया  | इस दौरान पूरे समय मुनीम लुटेरों से संघर्ष करता रहा  |  साढ़े चार लाख रुपये लूटने की यह वारदात  ग्वालियर  के सबसे सुरक्षित इलाके सिटी सेंटर में हुई  | जहाँ बैंक में पैसे जमा करवाने आया  58 साल का मुनीम वासुदेव पिस्टल हाथ में लिए धमका रहे लुटेरों से जान की परवाह किए बिना भिड़ गया  |  बदमाश ने एक फायर किया इससे भी मुनीम डरा नहीं और उसने लुटेरों का  पीछा किया  |  भागते समय लुटेरा लड़खड़ाकर जमीन पर गिरा |   मुनीम उस पर हावी हुआ  | तभी घात लगाए खड़े दूसरे बदमाश ने मुनीम के सीने पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं  | पूरे घटनाक्रम के समय पास ही बैंक का गनमैन खड़ा था, लेकिन हिम्मत दिखाने के बदले वह डरकर अंदर भाग गया   यदि लुटेरों को गार्ड अपनी बंदूक से जवाब देता तो उनके हौसले पस्त किए जा सकते थे  |   बैंक गार्ड बाद में चाबी अंदर देने जाने की बात कहता हुआ नजर आया  |  हद उस समय हो गई जब सीने पर गोली लगने के बाद वृद्घ मुनीम वहां तड़पता रहा  |  किसी ने उसे मदद तो दूर हाथ का सहारा भी नहीं दिया  |  लोग सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाते रहे और  बैंक की तरफ से भी कोई सामने नहीं आया  | लूट की इस घटना से तीन दिन पहले ही विश्वविद्यालय थाने के एएसआई ने स्टेट बैंक प्रबंधन को चेतावनी थी कि गेट पर डंडाधारी गार्ड नहीं गनमैन बैठाया जाए  |  कभी भी वारदात हो सकती है रूटीन बैंक निरीक्षण के दौरान एएसआई अनवर शाह यह बात बैंक के पुलिस बीट रजिस्टर में भी लिखकर आए थे  | लेकिन बैंक प्रबंधन सोता रहा और इतनी बड़ी वारदात हो गई  |  वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की संख्या घटना स्थल पर तीन थी  |   ये  डार्क ग्रे कलर की अपाचे या पल्सर जैसी बाइक पर सवार होकर  बदमाश बैंक के बाहर पहुंचे थे  | एक बाइक को स्टार्ट कर बैठा रहा  |   एक बदमाश जिसकी उम्र लगभग 25 वर्ष के लगभग होगी वह अंदर मुनीम से बैग छीनने पहुंचा  |  उसका चेहरा खुला हुआ था।  उसके लड़खड़ाने पर दूसरा बदमाश अंदर आया, जिसने ताबड़तोड़ फायरिंग की लेकिन उसका चेहरा साफी से ढंका हुआ था  .|  दोनों तीसरे बाइक सवार साथी के साथ भाग गए  |  वारदात के बाद बदमाश किस दिशा में भागे हैं यह रूट भी पुलिस साफ नहीं कर सकी है  | जिसे के साथ लूट हुई वः पिताम्बरा गैस एजेंसी  का मुनीम है  |         

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

DRINK OUT

80 लाख की अवैध शराब नष्ट करवाई गई   छतरपुर में अवैध शराब को प्रशासन ने नष्ट करवाया  | अस्सी लाख कीमत की इस शराब को पहले एक गढ्ढे में डाला गया फिर जेसीबी ने इसे नष्ट किया  |  छतरपुर मे अस्सी लाख की शराब नष्ट करने की कारवाई की गई   | नगरपालिका के डम्पिंग एरिया में आबकारी आयुक्त और कलेक्टर के निर्दश पर प्रशासन द्वारा अवैध शराब को आज जेसीबी की मदद  से नष्ट कर दिया गया  |  यह शराब दस साल पुरानी बताई जा रही है  |  जिसके न्यायालय मे 1124 प्रकरण चल से थे  |  जिसका निपटारा होने के बाद  अपर कलेक्टर और आबकारी अधिकारी की उपस्थिति मे नष्ट करने की कारवाई की गई | जब शराब को नष्ट करने की कारवाई चल रही थी  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 TENDUA KI MAUT

तेंदुए के लिए काल बनते जा रहे है हाइवे के ट्रक   लखनादौन - नरसिंहपुर के  बीच आमानाला के पास फोरलेन पर अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुआ की मौत हो गई   |  इसके पूर्व भी इसी फोरलेन पर दो तेंदुआ की मौत हो चुकी है  |  वन अधिकारीयों ने बताया कि वाहन से टकराकर ही तेंदुए की मौत हुई है  |  सिवनी के पास फोरलेन सड़क पर फिर एक तेंदुआ मारा गया है   |  वन परिक्षेत्र अधिकारी दिनेश यादव ने घटना की पुष्टि  की और बताया वन अमला मौके पर पहुंचा और घटना का जायजा लिया   | . बीती रात  इस दुर्घटना के बाद सुबह पशु चिकित्सा दल की टीम घटना  पहुंची और मौका मुआयना किया   | और  तेंदुए की मौत का कारन किसी भारी वाहन से टकराने को बताया  | .इसी इलाके में ये इस तरह तेंदुए की मौत की तीसरी घटना है  |  वहीं दूसरी ओर लगातार वन्यजीवों की  मौत के विरुद्ध मंगवानी वन विभाग के डिपो के सामने समाजसेवियों के धरना प्रदर्शन किया  .| आंदोलनकारियों का कहना है कि वन्यजीवों की सुरक्षा में वन विभाग पूरी तरह से नाकाम है   | यह तीसरी घटना है जब सड़क दुर्घटना में तेंदुआ की मौत हुई है और वन विभाग इस दिशा में कोई कारगर पहल नहीं कर पा रहा है  |                                 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 TRAFIC VIVASTHA

एसपी ठीक कर रहे हैं ट्रैफिक सिस्टम   टीकमगढ़ में ट्रैफिक व्यवस्था कंट्रोल से बाहर हो गई है  |  यही वजह है कि पुलिस अधीक्षक को ट्रैफिक सिस्टम को सुधारना पड़ रहा है  |  इसके बावजूद पुलिस वाले ट्रेफिक व्यवस्था को ठीक करते नजर नहीं आ रहे हैं  |  टीकमगढ़ की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर गई  है  |  इसे सही ढंग से पटरी पर लाने के लिए स्वम् पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया को अपने हाथ मे जिम्मेदारी लेनी पड़ी  | और कई नाबालिग वहान चालकों पर कार्यवाही करना पड़ी  | यातायात पुलिस कुछ लोगों पर कार्यवाही करती नजर आईं   |  कुछ ट्रैफिक पुलिस वाले  लोगो से पैसा लॉकर बाइक छोड़ते हुए नजर आए  |  बहुत से नाबालिग टैक्सियों को ड्राइव करते दिखे  |  जिनके पास ना तो प्रोफ़ेशनल लाइसेंस है नाही  ये ट्रैफिक नियमों का पालन करते हैं  | और पुलिस के सामने से ही ओवर लोड़ टैक्सियां लेकर निकल जाते हैं   | जिनको पुलिस का बिल्कुल भय नहीं   |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 MAUT

दो लोगों की मौत और दो लोग हुए घायल   छतरपुर जिले के ईशानगर में पिपरमेंट टैंक की सफाई करते वक्त दो मजदूरों  की जान चली गई  |  टैंक में बनी गैस के कारण दो लोग घायल हो गये  |  जहाँ ये हादसा हुआ वो पिपरमेंट प्लांट  कुछ महीने से बंद पड़ा है  |  ग्राम कटारे पुरवा में पिपरमेंट के टैंक में सफाई का काम करते वक्त  दो लोगो की मौत गई और  दो अन्य  लोग घायल हो गये  |  कटारे पुरवा  मे  6 माह से बंद पड़े हरिप्रसाद पटेल के  पिंपरमेट प्लांट का टैंक  साफ करके चालू कराया जाना था जिसको लेकर चार मजदूर प्लांट के टैंक में उतरे और साफ करने लगे तभी अचानक टैंक से नाइट्रोजन गैस रिसने लगी और गैस के रिसाव की वजह से चारों मजदूरों का दम घुटने लगा  |  जिसकी जानकारी गांव के लोगों को लगी और वे मौके पर पहुंचे  |  गांव के लोगों ने चारों मजदूरों को  टैंक  से बाहर निकाला जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया जहाँ डॉक्टरों की टीम ने मजदूर शिवम कुशवाहा और चरण कुशवाहा को म्रत घोषित कर दिया  | इस हादसे में मंगल पटेल एवं रवि पटेल घायल हुए हैं |  जिनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है  |  उधर घटना की जानकारी लगते ही ईशानगर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुँची और मामले की जांच शुरू  की |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

JYOTIRAJ SINDIYA

मिलावटखोरों को लेकर जताई नाराजगी   कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक बार फिर अपनी सरकार पर निशाना साधा  ग्वालियर में नई फूड लैबोरेटरी के भूमिपूजन के अवसर पर सिंधिया ने मिलावटखोरों के खिलाफ चल रही कार्रवाइयों पर सवालिया निशान लगा दिया  |  सिंधिया बोले- मैं सुन रहा हूं कि मिलावटखोरों को छापा पड़ने के बाद भी छोड़ा जा रहा है  | उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट से मुखातिब होते हुए कहा- अब आप ऑर्डर निकालें कि आपकी स्वीकृति के बिना कोई केस क्लोज नहीं होगा  |  लोकसभा चुनाव में हार का सामना करने के बाद अंचल में सक्रिय हुए पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने  प्रस्तावित फूड लैबोरेटरी का भूमिपूजन किया  ..  इस मौके पर उन्होंने अपनी सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा  |  सिंधिया बोले- मैं कलेक्टर और मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर से कहना चाहता हूं कि किसी भी मिलावटखोर को बख्शा न जाए  |  मैं सुन रहा हूं कि छापा पड़ने के बाद भी मिलावटखोरों को छोड़ा जा रहा है |   स्वास्थ्य मंत्रीजी आप ऑर्डर निकालो, आपके पूछे बिना कोई केस क्लोज नहीं होगा  | सिंधिया बोले- इनका नारा है जब तक है सिलावट प्रदेश में नहीं होगी मिलावट |  शुद्व के लिए युद्व होना ही चाहिए  | स्वास्थ्य मंत्रीजी आप किसी को राहत मत दे देना।   मैं साफ कहना चाहूंगा कि जहां भी मिलावट हो वहां कार्रवाई नहीं सीधे जेल भेजो |   कार्यक्रम के मंच ने स्वास्थ्य मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा- 365 दिन बाद इस लैबोरेटरी का आपको ही उदघाटन करना है  |  मैंने विभाग को निर्देशित कर दिया है कि कोई समझौता नहीं होगा  |  मुझे एक जनवरी 2019 को स्वास्थ्य विभाग की बागडोर सौंपने वाले सिंधिया ही हैं  |   अगर कोई लक्ष्य पूरा कर सकता है तो वे पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं  |  तीनों नई प्रयोगशालाएं उनकी देन हैं  |  सिंथेटिक दूध,मावा,पनीर से बीमारियों का पता चला तो मैंने सिंधियाजी से बात की, सीएम से बात की  |  पूरे मप्र में 41 रासुका लगाई गई हैं और सात हजार सैंपल लिए गए हैं  |  जो मिलावट करेगा जेल में होगा |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 HOSTAL AAG

होटल में फंसे लोग बमुश्किल बचाए गए   इंदौर के विजय नगर क्षेत्र में स्थित गोल्डन गेट होटल में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई  |  देखते ही देखते इसने भीषण रूप ले लिया  |  घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई  | होटल में  मौजूद लोंगों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया  | दर्जनों गयर ब्रिगेड भी घंटों की मश्शकत के बाद आप पर जैसे तैसे काबू पा सकीं  |  बताया जा रहा है आग शार्ट सर्किट के कारण लगी  |  विजय नगर क्षेत्र में स्थित गोल्डन गेट होटल में अचानक आग लगी  .| जब तक कोई कुछ समझ पाता आग ने विकराल रूप धारण कर लिया   |  होटल स्टाफ ने होटल में ठहरे लोगों को जैसे तैसे बाहर निकाला  |   कुछ लोगों  अंदर ही फंसे  रह गए  |  ऐसे में होटल का अगला हिस्सा धूं  धूं कर जलने लगा   |  सूचना मिलने के बाद 4 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां   पहुंच गईं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की   |  लेकिन इससे कुछ नहीं हुआ पूरा होटल आग की आगोश में था   | फायर फाइटर्स  |  स्थानीय लोगों और कुछ पुलिस जवानों ने पास की बिल्डिंग से होटल में सीढ़ी लगाकर होटल में फंसे लोगों को निकालने का काम शुरू किया   | लोगों को बचाने में इन लोगों ने अपनी जान की बाजी लगा दी   |   एक व्यक्ति को रेस्क्यू करने का एक वीडियो वायरल हो रहा है  |  जिसमें सीढ़ियों के सहारे एक बुजुर्ग को आग से धधकती होटल से बाहर निकाला गया  |  होटल आग के शोले में तब्दील हो गया था  | काफी मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका   | होटल से लगी दूसरी इमारतों को भी खाली करवा लिया गया है  | आग की लपटें होटल में नीचे से ऊपर तक फैल गईं   | आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है  |    बताया जा रहा है कि होटल का ज्यादातर हिस्सा लकड़ी से बना हुआ था  |  इसकी वजह से  आग  बहुत तेजी से फैल गई  |  आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम लगातार लगी रहीं   | नगर निगम के पानी के टैंकर भी मौके पर पहुंचते रहे और फायर ब्रिगेड की मदद करते रहे   |  घटना के बाद वहां आस-पास भीड़ जमा हो गई थी  | आग की वजह से पूरे क्षेत्र में धुंआ फैल गया था   |  उधर बिल्डिंग के पिछले हिस्से को फायर ब्रिगेड और नगर निगम की टीम ने तोड़ा और अंदर के हिस्से में पहुंची  | और फिर पीछे और होटल के आगे दोनों तरफ से आग बुझाने के प्रयास शुरू हुए  | घंटों की मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया जा सका  | इस आग के कारण होटल के आस पास के भवनों को भी काफी नुक्सान पहुंचा हैं |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 PC SHARMA

शर्मा :अब बीजेपी के पास कोई मुद्दा नहीं   जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि किसानों के ऋण माफ़ हो रहे हैं | सौ यूनिट बिजली जलाने वालों के बिल सौ रुपये आने लगे हैं |  अब बीजेपी के पास कोई मुद्दा नहीं है  |  जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कहा बीजेपी के पास कोई मुद्दा नहीं है |  कर्ज माफी की प्रक्रिया चल रही है   | बिजली बिल भी अब  100 रुपए आने  लगे हैं    किसानों को मुआवजा के लिए सर्वे कार्य चल रहा है  | पीसी शर्मा ने कहा हनीट्रैप मे फंसी महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई  होगी   | सांसद प्रज्ञा के बयान पर मंत्री शर्मा  ने कहा कि वो अब भी  रास्ट्रपिता  नहीं बोल पा रही हैं  | कल उन्होने महात्मा गांधी को  रास्ट्र पुत्र कहा था  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 BRHAMAD VIROD

ब्राह्मणों का अपमान कर रहे हैं कांग्रेस अध्यक   रीवा में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने कांग्रेसी नेता व शहर अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया  |   ब्राह्मण महासभा ने  कहा कि शहर अध्यक्ष लगातार ब्राह्मण समाज का अपमान कर रहे है  |  महासभा के संजय त्रिपाठी ने कहा कि ब्राह्मणों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा वह चाहे राजनीतिक दल का पदाधिकारी हो या फिर कोई आम आदमी  |  विवेकानंद पार्क में एक सभा आयोजित करके ब्राह्मण महासभा ने कहा कि कांग्रेस नेता गुरमीत सिंह मंगू को हर तरह का जवाब देने के लिए ब्राह्मण समाज एकजुट और  सक्षम है  | इस दौरान ब्राह्मण महासभा के लोगों ने मांग उठाई है कि कांग्रेस पार्टी के शहर अध्यक्ष गुरमीत मंगू सार्वजनिक रूप से माफी मांगे    बताया जा रहा है कांग्रेस पार्टी के एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने जहां एक ब्राह्मण नेता का अपमान किए हैं वही मंदिरों में कार्रवाई के नाम पर ब्राह्मण समाज के लोगों को परेशान किया जा रहा है  |  यही वजह है कि आज महासभा को आंदोलन का रास्ता तैयार करना पडा है  |   सभा के बाद एक रैली भी शहर में निकाली गई  |  रैली में शामिल लोगों के हाथों में बैनर पोस्टर थे  |  जिसमें शहर अध्यक्ष के प्रति आक्रोष भरे स्लोगन लिखे हुए थे  |  रैली कमिश्नर कार्यालय पहुंची जहां संभागायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन पत्र सौंपा गया और उसमें कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की गई हैं  | ब्राह्मण महासभा के लोगों ने शिल्पी प्लाजा चौराहे में गुरमीत सिंह मंगू का पुतला भी जलाया   |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 NAROTTAM MISHRA

झाबुआ चुनाव में  भाजपा की जीत होगी   बीजेपी नेता पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने ग्रामीण और गरीब के साथ धोखा किया है इसका खामियाजा उसे झाबुआ चुनाव में उठाना पडेगा   झाबुआ का परिणाम बीजेपी के पक्ष में  आएगा  |  भाजपा शासनकाल में जनसंपर्क मंत्री रहे नरोत्तम मिश्रा ने आज कहा है कि भारतीय जनता पार्टी झाबुआ का उप चुनाव जीत रही है  . | कांग्रेस ने पिछले 9 महीनों में प्रदेश के लोगों और किसानों के लिए कुछ नहीं किया है  | उसका प्रतिफल उसको झाबुआ उपचुनाव में देखने को मिलेगा   |  नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि झाबुआ चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पूरी विधानसभा क्षेत्र में हर जगह गया है   |   वह ईमानदार और प्रयत्नशील है   |  निश्चित ही भाजपा की जीत झाबुआ में होगी    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 HATYA

सास के दबाव से बेहद परेशान था दामाद   भोपाल में एक दामाद ने अपनी ही सास की हत्या कर  दी   | सास अपने ही दामाद के साथ लिवइन रिलेशन में रह रही थी  | सास के दबाव से दामाद परेशान था और उससे मुक्ति पाने के लिए  उसने उसका सास का बेरहमी से क़त्ल कर दिया  |  मामला अशोका गार्डन थाना क्षेत्र का है  | पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है  |  अशोका गार्डन इलाके में रात खाना खाने के बाद हुए विवाद में युवक ने लिव इन में रह रही अपनी पार्टनर की धारदार हथियार से हत्या कर दी  |  हत्या के बाद  आरोपी सीधे महिला के भाई के घर पहुंचा और हत्या की जानकारी दी  |  घटना के बाद बैडरूम में फर्श पर खून ही खून फैल गया था   |  मूलतः ऐशबाग की रहने वाली 42 वर्षीय महिला शाहीन बानो अशोक विहार कॉलोनी अशोका गार्डन में अपने दामाद 26 साल के  शाहरूख  के साथ से लिवइन में रह रही थी  |  रात में दोनों के बीच में खाना खाने के बाद विवाद हुआ  | इसके बाद देर रात शाहरूख महिला का गला रेतकर फरार हो गया  |  महिला की हत्या के समय उसका आठ साल का बेटा भी फ्लैट में था  |  पुलिस ने बताया कि आरोपित शाहरूख ने मृतका की बेटी से शादी की थी | शादी के बाद महिला की बेटी ने  शाहरुख  से एक साल बाद ही तलाक ले लिया था  |   जिसके बाद महिला की बेटी अपनी नानी के साथ ऐशबाग में रहने लगी थी और उसका पति शाहरूख अपनी पत्नी की मां के साथ लिव इन में रहने लगा   |   एक माह पहले ही वे अशोक विहार इलाके में रहने पहुंचे थे  |  महिला के पिता बादर का कहना है कि उनकी  बेटी से ज्यादा बात नहीं होती थी  |  वह अपनी मर्जी करती थी | . दामाद व सास तीन चार साल से लगातार लिव इन रिलेशन में रह रहे थे, मृतका लगातार युवक पर अपने ही साथ रहने का प्रेशर बना रही थी इसको लेकर उनमें आए दिन झगड़े होते रहते थे  | बताया जा रहा है कि मृतिका पर इससे पहले भी 2018 में देह व्यापार के तहत मामला दर्ज हुआ था   |           

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 MILAVAT KHORI

पेट्रोल पम्प पर हंगामा   मिलावट खोरो के खिलाफ सरकार सख्त होने की बात तो करती है पर सख्ती करती  कहीं  नज़र ही नही आती  |  सिवनी के एक पेट्रोल पम्प से गाड़ियों में पानी मिला पेट्रोल डाला गया  |  जब लोगों ने हंगामा किया तो पेट्रोल पम्प संचालक ने अपनी गलती मानी   |  लोगों के हंगामे के बाद प्रशासन ने इस पेट्रोल पम्प को सील किया   |  सड़क पर दौड़ती गाड़ियां अचानक बीच सड़कों पर बंद होना शुरू हुईं   | एक दो गाड़ियों से शुरू हुआ यह सिलसिला   30  -40 तक पहुँच गया मैकेनिकों ने सभी गाडी वालों को बताया कि गाडी में पेट्रोल की जगह पानी डाला गया है   | रात में गाड़िया बन्द होने से कई वाहन सवार  परेशान हो कर उस पेट्रोल पम्प पर पहुंचे जहाँ से पेट्रोल लिया था  | सभी वाहनों को चैक करने पर पेट्रोल टैंक से  पानी निकला  |  लखनादौन के इस पेट्रोल पम्प  पर जमकर हंगमा हुआ | शुरू में तो पम्प संचालक अपनी गलती मानने को तैयार नहीं था लेकिन जब उससे पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ी तो उसने अपनी गलती मानी और सब की गाड़ियां ठीक करवाने का आश्वासन देकर मामले को रफा दफा करने की कोशिश की  |  लोगों के हंगामे के बाद प्रशासन की नींद खुली और लखनादौन के   घँसौर नागपुर चौराहे पर  स्थित सुहाने पेट्रोल फिलिंग सेंटर को आधी रात को सील कर दिया गया  | देर रात को हंगामे के बीच कई बाइक संचालकों ने पेट्रोल लेने के बाद मौके पर ही बोतल में पेट्रोल भरकर दिखाया कि किस तरह से मिलावटी पेट्रोल ग्राहकों को थमाया जा रहा है  |  उपभोक्ताओं का आक्रोश इतना था कि वे उग्र हो गए  |    लोगों का कहना है ये  सीधे टेंक में पेट्रोल डलवाने के कारण यह पता नहीं लगता कि पेट्रोल कैसा है लेकिन जब बाइक को सर्विस सेंटर पर ले जाया जाता है तब मिस्त्री बताते हैं कि मिलावटी पेट्रोल के कारण इंजन में खराबी आई है  |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 KAMALNATH

शुरू हुई श्मशान से मकान की कवायद   दखल न्यूज़ की खबर का असर सामने आया है |  मुख्यमंत्री कमलनाथ के राज में कैसे एक पीड़ित आदिवासी को श्मशान में रहने के लिए मजबूर होना पड़ा जब इसका खुलासा हुआ तो सरकार हरकत में आई और उस गरीब आदिवासी की सुध ली  |  सागर के कुड़ारी तहसील के रामरतन  आदिवासी का मकान बारिश में गिर गया था  |  जिसके बाद उसकी शासन ने कोई मदद नहीं की  |  जिसके बाद वो अपने मासूम बच्चे के साथ शमशान घाट में  रहने के लिए मजबूर हुआ  .| रामरतन की कहानी दखल पर दिखाए जाने के बाद  |  सरकार ने उसकी मदद करने के लिए सागर प्रशासन को ताकीद किया  |  जिसके बाद  पीड़ित रामरतन को को अतिवर्षा से मकान क्षति हेतु चालीस हजार  और खाद्य  सामग्री,और अन्य गृहस्थी का  सामान क्षति होने पर पांच हजार  की राशि प्रशासन द्वारा दी गई   | प्रशासन ने ने रामरतन के बेटे हनुमत  को स्कूल मे दाखिल कराने की बात भी की  |  रामरतन को यह सहायता  |  राशि राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत स्वीकृत की गई है   | रामरतन को अब जीवन के प्रति उम्मीद जागी है   अब आपको दिखाते हैं वो खबर जिसके कारण रामरतन की जिंदगी में बदलाव की शुरुवात हुई है  |           

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

ACCIDENT

बच्चा छत से गिरा रिक्शे की सीट ने बचाया   कहावत है जाको राखे सैयां मार सके न कोय   | ऐसा ही हुआ टीकमगढ़ में तीन साल के बच्चे  के साथ  |   ये बच्चा खेलते खेलते घर की छत  से नीचे गिरा लेकिन उसके जमीन पर टकराने से पहले की एक रिक्शा आ गया और  |  बच्चा  रिक्शे  की सीट पर गिरा  |  ये पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है | जिसमें नजर आ रहा है कि ईश्वर ने उसकी रक्षा कैसे की   |  ये टीकमगढ़ का प्र्धानपुरा मोहल्ला है  | इस वीडियो को ध्यान से देखिये  | यह वीडिओ बताता है कि ईश्वर आपकी मदद कैसे करते हैं  |  प्रधानपुरा मोहल्ले में तीन माले ऊपर छत से एक बच्चा गिरता है  | ये बच्चा जमीन पर गिरने ही वाला था कि अचानक एक रिक्शा चालक आ गया  | बच्चा ऊपर से सीधा रिक्शे की सीट पर गिरा  |  गिरने की आवाज सुनकर आस-पास मौजूद लोग बालक की ओर भागे  |  बच्चा सुरक्षित था  | आनन-फानन में  बच्चे  को अस्पताल में भर्ती किया गया  |  बच्चा इस घटना से डर गया है लेकिन खतरे से बाहर है   | प्रधानपुरा निवासी  तीन साल का पर्व घर की छत पर खेल रहा था  | खेलते खेलते जैसे ही वह छत के किनारे पहुंचा  और  अपना संतुलन खो बैठा और नीचे आ गिरा  |   लेकिन इस बच्चे के रिक्शे की सीट पर गिरने से सब हैरान हैं और इसे ईश्वर का चमत्कार मान रहे हैं  |  कहा जा रहा है कि यदि समय पर रिक्शा न आया होता तो कोई  , अनहोनी हो सकती थी  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

DIVYANG VYAKTI

निःशक्तजन विभाग तक नही पहुच पा रहे दिव्यांग   हरदा में प्रशासन की लापरवाही से दिव्यांग लोग निःशक्तजन कल्याण विभाग तक नही पहुच पा रहे हैं   |  यहाँ अस्पताल प्रबंधन ने  निःशक्तजन कल्याण विभाग तक जाने का रास्ता ही बंद कर दिया है   | इस कारण दिव्यांग व्यक्तियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है  |  सरकार  दिव्यांगों के उत्थान के लिए तरह-तरह की योजनाएं चला  रही है  |  जिससे कि दिव्यांग अपने आप को कमजोर न समझे   | परन्तु इसके विपरीत हरदा  में प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन की मनमानी के चलते  अस्पताल परिसर में  बने  सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग के कार्यालय तक जाने वाले  रास्ते को बंद कर   | वाहन पार्किंग  बना  दी गई है  |   जिसके  कारण यदि दिव्यांगों व्यक्ति को  विभाग में कोई कार्य है तो वह विभाग के कार्यालय में पहुँचने में असमर्थ रहता है   |   इस  कारण दिव्यांगो को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा  है |   जब इस संबंध में CMHO प्रदीप मोजेस से बात की गई तो उनका कहना था कि मामले की जानकारी मिली है तुरंत रास्ता चालू करवाया जाएगा  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

  MAHA LAKSHMI  MANDIR

नगदी और श्रृंगार सामग्री में में इस वर्ष कमी   रतलाम के महालक्ष्मी मंदिर को सजाने के लिए हर साल लोग अपनी नगदी और श्रृंगार सामग्री देते हैं | इस बार इस नगदी  और श्रृंगार में कमी आई है |  लोगों ने मंदिर में अपनी नगदी जमा करवाना शुरू कर दिया है  |  माणकचौक स्थित महालक्ष्मी मंदिर में श्रृंगार व सजावट की तैयारियां तो शुरू हो गई हैं  |  लेकिन इस बार भक्तों द्वारा दी जाने वाली सामग्री और नगदी में कमी आई है  |  जो भक्त राशि दे रहे हैं, वह 50 हजार से कम ही है, जबकि पिछली बार 42 लोगों ने 50 हजार से अधिक की राशि मंदिर में दी थी  |  पांच दिवसीय दीप पर्व पर मंदिर की सजावट इस बार प्रशासन की निगरानी में होगी  | मंदिर में राशि आने का सिलसिला शुरू हुआ है, लेकिन धीमी गति से  एक हजार से लेकर 21 व 31 हजार रुपए तक की राशि दी गई  |   इंदौर व झाबुआ के भक्त मंदिर में 1.79 लाख रुपए देकर चले गए हैं  |   न्यू रेलवे कॉलोनी में रहने वाली ओमप्रकाश गुर्जर व हेमलता गुर्जर दो साल से मंदिर में नगदी जमा करते आ रहे हैं  |  तीसरी बार भी शनिवार को एक हजार रुपए सजावट के लिए दिए  ...  इनका कहना था कि घर में सुख-समृद्धि की कामना को लेकर राशि देते हैं  |  इंद्रलोक नगर में रहने वाल बुजुर्ग सत्यनारायण अरोरा ने 10 रुपए की एक गड्डी दी  इनका कहना था कि  ऐसा करने से मन को शांति मिलती है। |   इस बहाने महालक्ष्मी की शरण में आने का मौका मिल जाता है  | प्रशासन की तरफ से मंदिर में आठ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं  |  गर्भगृह से लेकर परिसर व मंदिर के बाहर भी कैमरे लगाए गए हैं  |   इनकी डीवीआर माणकचौक पुलिस थाना में रहेगी  |   शनिवार को 96500 रुपए मंदिर की सजावट के लिए आए  |   इसके पहले मंदिर में 1.99 लाख रुपए आ चुके हैं |  प्रशासन भी प्रतिदिन मंदिर में नोटों की जानकारी मंदिर के पुजारी से ले रहा है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 RAMESHWAR SHARMA

28 लाख से बनेगा सिंगारचोली शासकीय विद्यालय   हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने अपने इलाके में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया  ... सिंगारचोली में 28 लाख से शासकीय स्कूल बनाये जाने की बात कही  |  शर्मा ने सिंगारचोली इलाके में लगाने वाले जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए अधिकारीयों को निर्देश दिए  |  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ,विधायक रामेश्वर शर्मा ने N H A I   और जिला प्रशासन के अधिकारीयों के साथ  भोपाल के लालघाटी पर लगने वाले जाम एवं सिंगारचोली फ्लाईओवर के नीचे लगने वाले जाम से निजात के लिए अवलोकन  किया  और इसके  जल्द निराकरण के निर्देश दिए  |  उन्होंने  लालघाटी से संत नगर की और जाने वाले ग्रेड सेपरेटर की सर्विस रोड का भी अवलोकन किया |  इस दौरान विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि मोदी  सरकार द्वारा बनवाया गया यह फ्लाईओवर नागरिको की सुविधा के लिए है | उन्होंने कहा कि ROB के दोनों ओर सर्विस रोड चौड़ी की जाए एवं BDA कॉलोनी के पास बिजली खम्बो को शिफ्ट कर इस रोड को चौड़ा किया जाए  |  विधायक रामेश्वर शर्मा ने इस दौरान NHAI के अधिकारियों को शासकीय विद्यालय के पुनः निर्माण के लिए स्वीकृत 28 लाख की राशि शिक्षा विभाग को देने के निर्देश दिए   | ताकि  राशि जारी होने के बाद बहुत जल्द ही विद्यालय का निर्माण हो सके |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 UMASANKAR GUPTA

विकास कार्य मे पीछे हुआ मध्यप्रदेश   पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा कांग्रेस सरकार का साल भर का जो परफार्मेंस रहा है वो ठीक नही रहा है,बेरोजगारी बढ़ी है |  विकास के कामों में प्रदेश  पीछे  चला गया है |  भोपाल नगर निगम के दो हिस्से होने पर पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने नाराजगी जताई है  |  गुप्ता ने कहा बिना किसी कारण के नगर निगम बंटवारा किया गया है  | . विकास कार्यों से ध्यान भटकाने के लिए तय सब किया जा रहा है  .|  किसान कर्जमाफी पर पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने उठाए सवाल और कहा सरकार एक भी ऐसे आदमी को आगे लाए जिसे बैंक ने ऋण माफी का एनओसी अभी तक जारी  की हो | किसी भी किसान का दो लाख का कर्जा माफ़  नही  हुआ है  |               

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 DHARM PARIVARTAN

दोनों पक्षों से पुलिस कर रही है पूछताछ   रीवा के नेहरू नगर में  धर्म परिवर्तन करने का मामला सामने आया हैं  |  इस मामले पर जब दो पक्ष आमने सामने आ गए तो इस मामले की शिकायत करने वालों के साथ पुलिस धर्म परिवर्तन किये जा चुके लोगों को पुलिस स्टेशन ले आयी  |  पुलिस अब गंभीरता से इस मामले की जांच कर रही है  |  एक घर में धर्म परिवर्तन को लेकर बवाल मच गया  | इस मसले पर स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया  .| बाद में पुलिस मौके पर पहुंच गई जो दोनों पक्षों को थाने ले आई  |  पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है  |  ये  घटना समान थाने के नेहरू नगर मोहल्ले की  हैं  | आरोप है कि  यहां  एक घर में काफी संख्या में लोगों को बुलवाकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था | इसकी जानकारी जैसे ही स्थानीय लोगों को हुई तो वार्ड पार्षद नम्रता सिंह और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के  साथ ही काफी संख्या में स्थानीय लोग वहां पहुंच गए  |  इस मामले में दोनों पक्षों में काफी देर तक बहस चलती रही  | इस दौरान पुलिस मौके पर पहुंच गई जिसने दोनों पक्षों को समझाइश देकर शांत कराया  .| बाद में पुलिस उन्हें लेकर थाने आ गई  |  उस घर में बाहर से भी काफी लोग आए हुए थे जिनको समस्याएं दूर होने का झांसा दिया गया था  | पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद ही पूरा मामला सामने आएगा  जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 MAUT

कलियासोत पर मोबाइल की लोकेशन मिली थी   खंडवा जिले के पंधाना क्षेत्र के भाजपा विधायक राम दांगौरे के लापता भाई का शव  कलियासोत डैम में मिला  | विधायक के भाई चंद्रपाल गुरूवार  को  दूध लेने का कहकर घर से निकले थे  |  उसके बाद वह  लापता हो गए थे  |   उनकी मौत के कारणों की पुलिस पड़ताल कर रही हैं  |  पंधाना के बीजेपी विधायक   राम दांगौरे के भाई गुरूवार से लापता थे   |  कोलार टीआई अनिल वाजपेई ने बताया कि  मंदाकिनी कोलार पर  रहने वाले   प्रमोद गजभिए ने थाने में सूचना दी थी कि उनके घर में किराए से रहने वाले चंद्रपाल दांगौरे लापता हैं  | वह अपनी पत्नी और एक बच्चे के साथ रहते थे  |  उनकी लोकेशन गुरूवार  रात को कलियासोत डैम के पास सीढ़ियों पर मिली थी  |  मौके पर पहुंचने पर चंद्रपाल की बाइक और कपड़े मिल गए थे  | बाइक की डिग्गी में उनका मोबाइल रखा था  |  उसके बाद एस डी ई आर एफ के बल को पानी में उतारा गया  लेकिन उनका शव नहीं मिला   | शुक्रवार को  उनकी तलाश फिर शुरू की गई   |  गोताखारों ने  कड़ी मेहनत के बाद उनके शव को कलियासोत डैम के तल से खोज लिया  |  चंद्रपाल की हादसे में मौत हुई या उसने खुदकशी की है, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 MARPEET

बाद में युवक ने युवतियों से माफ़ी मांगी   एक कुत्ते के बच्चे को लेकर एक युवक ने दो युवतियों के साथ मारपीट कर दी  ...मामला पुलिस के पास पहुंचा तो दादागिरी कर रहे युवक के होश ठिकाने आ गए और उसने युवतियों से माफ़ी मांग ली  |  इस शख्स को देख लीजिये ये अपने आप को मर्द बताता है और महिलाओं पर हमला करता है  | यह वीडिओ ग्वालियर के दानाओली इलाके का है  |  इस दुर्गेश नामका युवक ने एक कुत्ते को लेकर इन युवतियों के साथ मारपीट की   |  नेहा और शिल्पी एक कुत्ते के बच्चे की देखरेख करने पहुंचे थीं  |  यह इस आदमी को नागवार गुजरा  यह उस कुत्ते को नगर निगम  की कुत्ता गाडी में भेजना चाहता था  | लेकिन जब इन युवतियों ने इसका विरोध किया तो इसने लड़कियों को मारना शुरू कर दिया  | इन पीड़ित युवतियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी   | तह तक इस घटना का वीडिओ भी वायरल हो गया  | पुलिस को सख्त होता देख इस युवक की  सारी  दादागिरी रखी रह गई और इसने लड़कियों से मांफी मांग कर मामले को ख़त्म किया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 CAR AAG

जब तक आग बुझी कार ख़ाक  हो गई   छतरपुर में एक चलती कार में अचानक आग लग गई  |  कार सवार तीन लोगों ने जैसे तैसे बाहर निकलकर खुद को सुरक्षित किया |  जब तक इस आफ पर काबू पाया गया कार जलकर ख़ाक हो चुकी थी  |  बिजावर रोड़ पर दौड़ रही एक कार में शार्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई  | कार धू धू कर जलने लगी  |  इस कार में  नंदगाय बट्टन के संरपच सहित  तीन लोग सवार थे  |  वे अपनी सूझबूझ से समय रहते कार से बाहर आ गये  | .ये लोग बिजावर जा रहे थे तभी कार मे आग लग गई |  कार मे आग लगने की सूचना  फायर बिग्रेड को  दी गई  |  कार की आग  बुझाने फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कार जलकर  खाक हो चुकी थी   |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

HATYA

महिला ने परेशान हो कर की ही कोटवार की हत्या   अवैध सम्बन्ध बनाने के लिए परेशान करने वाले कोटवार की  एक ग्रामीण महिला ने हत्या कर  और उसके शव को  नाले में फैंक दिया  | पुलिस ने इस मामले का खुलास कर आरोपी महिला और उसकी सास को गिरफ्तार कर लिया है   |  रहटगांव तहसील के ग्राम रवांग में कोटवार की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई थी  |  इस प्रकरण में  पुलिस ने हत्या आरोपी  महिला और उसकी सास को गिरफ्तार कर लिया है  | थाना प्रभारी सुरेखा निमोदा ने बताया कि 11 अक्टूबर को ग्राम रवांग के कोटवार विसनलाल का शव गांव के नाले के पास गड्ढे में मिला था  |  रहटगांव पुलिस द्वारा गांव के सरपंच जगदीश काजले की रिपोर्ट पर मर्ग कायम किया था   |   जांच के दौरान  पुलिस को  पता चला कि विसनलाल एवं हत्या की मुख्य आरोपी  रामप्यारी बाई के अवैध संबंध थे  |  घटना के दिन महिला का पति घर पर नहीं था  |  इसी दौरान विसनलाल महिला के घर आया था  और महिला से जबरदस्ती करने लगा  | इससे परेशान हो कर महिला ने उस पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया   |  महिला ने पुलिस को बताया कि विसनलाल उसे परेशान करता था  |  घटना की रात  विसनलाल 11 बजे घर आया   |   विसनलाल ने परेशान किया तो उसने कुल्हाड़ी से विसनलाल की गर्दन पर तीन वार किए  |  इससे उसकी मृत्यु हो गई |  उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए महिला अपनी सास रिचाय बाई से मदद ली  |   दोनों ने गोदड़ी बिछाकर विसनलाल के शव को सिर पर उठाकर नंदकिशोर यादव के खेत के पास नाले में फैंक आई  | पुलिस ने राम प्यारी और उसकी सास रिचाय बाई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया  | जहां से दोनों को जेल भेज दिया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

  COMPUTER BABA

सात करोड़ में से सात सौ पौधे नहीं बचे   कम्प्यूटर बाबा ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नर्मदा किनारे किये गए पौधरोपण अभियान पर सवाल उठाये और कहा उनके साथ करोड़ में से सात सौ पौधे भी नहीं बच पाए  | कंप्यूटर बाबा ने कहा नर्मदा किनारे शराब नहीं बिकने दी जाएगी  |  नदी न्यास के प्रमुख  कम्प्यूटर बाबा ने  हरदा जिले के भ्रमण  किया   | कंप्यूटर  बाबा द्वारा  टिमरनी में नर्मदा युवा सेना के कार्यकर्ताओं से भेंट कर अवैध रेत उत्खनन पर चर्चा की  |  यहाँ कंप्यूटर बाबा ने कहा कि शिवराज सिंह ने सात करोड़ पौधे लगवाए लगाए थे उनमे से सात सौ भी नहीं बचे  | इस मामले में जांच कर दोषियों पर कार्यवाही होना चाहिए  |  उन्होंने नर्मदा किनारे शराब बेचे जाने को लेकर अधिकारीयों से चर्च की और तुरंत इस पर रोक लगाने को कहा   कम्प्यूटर बाबा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर वृक्षारोपण, स्वच्छता एवं नर्मदा नदी में हो रहे प्रदूषण व रेत का अवैध उत्खनन पर रोक लगाने हेतु चर्चा की और  सर्किट हाउस में वृक्षारोपण भी किया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 KAMALNATH

शिवराज :गाय की चिंता कोई नहीं कर रहा सावरकर के पैर की धूल नहीं हैं दिग्विजय   पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज चौहान के निशाने पर कांग्रेस नेता पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह हैं  |  शिवराज ने कहा कि दिग्विजय |  मुख्यमंत्री कमलनाथ को डराने के लिए गाय का इस्तेमाल करते हैं  |  शिवराज सिंह ने कहा दिग्विजय वीर सावरकर के पैर की धूल बर्बर भी नहीं हैं |  ग्वालियर में 17 गाय की मौत के बाद सियासत गाय तक पहुँच गई हैं  |  बीजेपी नेता पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया और कहा कांग्रेस ने वचन पत्र में कहा था कि गौशाला  खलेंगे   |  वचन देकर मुकरना औऱ गौ माता का मर जाना यह गौ हत्या जैसा अपराध है  | . दिग्विजय सिंह कमलनाथ को डराने के लिए गौ माता का इस्तेमाल कर रहे हैं  |  दिग्विजय सिंह गंभीर होते तो अकेले में जाकर कह देते कि गौ माता की व्यवस्था करो  लेकिन वे गंभीर नहीं है गौमाता का राजनीतिक स्वार्थ साधने का साधन बनाए हुए इसलिए चुनाव में कहते हैं कि गौशाला बनाएंगे |  कांग्रेस नेता दिग्विजय  सिंह द्वारा वीर सावरकर को  भारत रत्न दिए जाने के सवाल पर सवाल उठाये जाने से भी  |  शिवराज सिंह काफी खफा हैं  | उन्होंने कहा दिग्विजय सिंह वीर सावरकर के पैरों की धूल भी नहीं हैं  | स्वतंत्र वीर सावरकर महान देशभक्त थे चिंतक थे विचारक थे महान क्रांतिकारी थे  |  सारी दुनिया जानती है कि देश की आजादी की लड़ाई में जो शौर्य का प्रदर्शन वीर सावरकर ने किया वह दुनिया में बिरला है  | एक बार दिग्विजय सिंह अंडमान निकोबार जाए   | सेल्यूलर जेल जाकर देखें जहां वे बंद थे  |   दो दो जन्मों की सजा उन्हें मिली थी  |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 SHAHID AMANDEEP

अमनदीप जोधपुर रेजीमेंट  में था पदस्थ   जोधपुर रेजीमेंट की 126 बटालियन में तैनात ग्वालियर के जवान अमनदीप किरार का ड्यूटी के दौरान निधन हो गया |  उनका पार्थिव शरीर ग्वालियर लाया गया  | सैनिक सम्म्मान के साथ उनकी अंतेष्टि की गई  |  ग्वालियर  का अमनदीप किरार जोधपुर रेजीमेंट की 126 बटालियन में तैनात था |  14 तारीख  की सुबह  सेना के इस 21 वर्षीय  नौजवान का आकस्मिक निधन  हो गया  | निधन के समय अमनदीप ऑन ड्यूटी थे |   हॉकी खेलते समय उसके सीने में दर्द हुआ  | इसके बाद उन्हें  जोधपुर एमएच हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया  | जहाँ उसके इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई  |  अमनदीप कुछ दिनों पहले लेह में पोस्टेड था  | दो दिन पहले ही अमनदीप  रेजीमेंट में पोस्टिंग होकर आया  था  | भारतीय सेना के जवान  शहीद जवान अमनदीप किरार का पार्थिव शरीर ग्वालियर लेकर आये |  जहाँ  खुरेरी  श्मशान में शहीद जवान के पार्थिव शरीर की अंत्येष्टि की गई  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

  IRRIGATION PROJECT CONSTRUCATION

बांध बनने से कई गाँव आएंगे डूब में     बाँध निर्माण के विरोध में कई गांव के रहवासियों ने कलेक्टर  से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा  |   ग्रामीणों का कहना है की बिना जानकारी के बाँध निर्माण परियोजना का टेंडर जारी किया गया है  | मप्र में आदिवासियों को अंधेरे में रखकर एक और बांध की तैयारी की  जा रही  |  जो नियम विरुद्ध है  |   कई गाँव और जंगल  बांध निर्माण की इस  परियोजना से डूब क्षेत्र में आ रहे है  |  मध्यप्रदेश में नर्मदा घाटी में प्रस्तावित 29 बड़ी बांध परियोजनाओं में  |  मोरंड एवं गंजाल संयुक्त सिंचाई परियोजना निर्माण के लिए |  नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है |  सरकार ने इसके लिए टेंडर निकाल दिया है  |  और  डूब क्षेत्र के ग्रामीणों को पूरी जानकारी नहीं दी जा रही है |  जानकारी नही देने व टेंडर जारी करने के विरोध में  |  हरदा जिले के डूब में आने बाले  गाँव  बोथी, कायरी,डोमरा, महुखाल के सैकड़ो लोग परियोजना की विस्तृत जानकारी माँगने व टेंडर निरस्त करवाने  कलेक्टर कार्यालय पहुँचे | ग्रामीणों का  ज्ञापन लेने जब एसडीएम आए तो  ग्रामीण कलेक्टर से मिलने के लिए अड़ गए   | लगभग 3 घंटे तक कलेक्ट्रेट गेट के सामने नारेवाजी करते रहे |  तब जा के कही  कलेक्टर खुद मिलने आए  | और आस्वासन दिया कि एक हफ्ते के अंदर संबंधित परियोजना की विस्तृत जानकारी मंगवाकर ग्रामीणों को दी जाएगी  |   वही जिंदगी बचाओ अभियान की शमारुख धारा ने  बताया कि  | इस परियोजना में अभी तक न तो पर्यावरणीय मंजूरी मिली है  | और न ही फारेस्ट क्लियरेंस  |  फिर भी  नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण द्वारा बांध निर्माण के लिए 1808 करोड़ का टेन्डर जारी कर   |  कानून का  उल्लंघन किया गया है   |  इस परियोजना से हरदा, होशंगाबाद एवं बैतूल ज़िले में 2371.14 हेक्टेयर का घना जंगल डुबाया जा रहा है  | जबकि इतने बड़े पैमाने पर  वन भूमि को खत्म करने के लिए फारेस्ट क्लियरेंस लेना अनिवार्य है |  मध्यप्रदेश में  में आदिवासियों को अंधेरे में रखकर एक और बांध की तैयारी की जा रही है   |         

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 AATMAHATYA

सुसाइड नोट से सामने आई आत्महत्या की बजह     नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ से दुखी पिता पर इस कदर राजीनामा करने का दबाव बनाया जा रहा था  |  की वो सहन ना कर सका और मौत को गले लगा लिया   | आत्महत्या करने से पहले मजबूर पिता ने  सोसाईट नोट पर शासकीय स्कूल की  प्राचार्य और जैन समाज के कई लोगो के नाम लिखे हैं  |  मामला दर्ज करने की मांग को लेकर परिजन व ग्रामीणो ने दमोह सागर रोड पर  चक्काजाम किया |   सागर जिले के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र के पिपरिया गोपाल गांव में  | एक तरफ बेटी के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना से बने तनाव और दूसरी तरफ राजीनामा के लिए बनाये जा रहे दबाब को पिता सहन नही कर सका और उसने दुनिया ही छोड़ दी | . नावलिग छात्रा के पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट पर शासकीय स्कूल की  प्राचार्य ओर जैन समाज के अन्य व्यक्तियों के नाम लिखे  |  जिसके बाद पुलिस ने धारा 306 के तहत  मामला दर्ज कर लिया है  .| आपको को बता दे कक्षा दसवी की नावालिंक छात्रा ने अपने ही स्कूल के शिक्षक पर छेडछाड के खिलाफ पास्को का मामला दर्ज करवाया था  | मामला गंभीर होने पर संबंधित शिक्षक पर मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया था |  घटना के बाद जैन समाज द्वारा एस पी व स्कूली छात्राओ द्वारा शिक्षक के पक्ष मे तहसीलदार व थाना प्रभारी को ज्ञापन सौपकर शिक्षक निद्रोष है |  कि बात कही गई थी  | . वही इस घटना के बाद पीडित छात्रा के पिता द्वारा शनिवार की रात ग्राम से कुछ दूरी पर एक टावर के खंबे से फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली थी |               

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 PC SHARMA

जब फ्लोर टेस्ट होगा बीजेपी विधायक हमारे साथ होंगे   जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा ने विधायक नारायण त्रिपाठी और शरद कौल के बीजेपी में वापस लौटने पर कहा ये लोग फ्लोर टेस्ट वाले हैं  |  अभी इनकी आवश्यकता नहीं है  | जब फ्लोर टेस्ट होगा तब देख लेना  |  शर्मा ने दावा किया कि कांग्रेस झाबुआ उपचुनाव जीत रही है  |  जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा का कहना है जो विधयक वापस बीजेपी में गए हैं अभी उनकी आवश्यकता नही थी  | और जब फ्लोर टेस्ट होगा फिर देख लेना  ये लोग फ्लोर टेस्ट वाले है  | ये मदद उस समय करते है जब फ्लोर टेस्ट होगा  | पीसी शर्मा ने कहा झाबुआ चुनाव पर कहा कि झाबुआ का चुनाव कांग्रेस जीतेग |  बीजेपी  के लोग  आपस मे लड़ रहे हैं  |  कमलनाथ जी की सरकार पांच साल चलेगी  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

   ROAD  CONSTRUCTION

 मंत्रियों ने अधिकारियों से जानकारी तक नहीं ली गड्डे भरवाए  थोड़ी देर में सड़क फिर खराब हुई   मध्यप्रदेश में सड़कों के गड्ढों पर सियासत हो रही है  | कमलनाथ सरकार के मंत्री भी मस्ती में हैं  |    PWD मंत्री सज्जन वर्मा और जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा ने भी गड्ढों के साथ फोटो खिचवाये और कुछ गड्ढों को ठीक करवाया जो कुछ देर बाद ही उखाड़ना शुरू हो गए  |  सज्जन वर्मा ने कहा कि शिवराज की अमेरिका जैसी सड़कें उनके भ्रस्टाचार के कारण गढ्ढो में बदल गई है  | वहीँ जन्समार्क मंत्री ने सड़कों को लेकर कहा कि ये   कैलाश विजयवर्गीय के गालों  जैसी हो गई हैं  |  मध्यप्रदेश में सड़कों की अनदेखी के कारण सड़कें गढ्ढों में तब्दील हो गई हैं  |  पिछले दस महीने में कमल नाथ सरकार ने सड़कों के रख रखाव पर ध्यान ही नहीं दिया  | ऐसे में रही सही कसर बारिश ने पूरी कर दी  |  कमलनाथ के मंत्री काम करने की बजाये सड़कों की दुर्दशा के लिए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को कोसते नजर आये  | मध्यप्रदेश की  बदहाल सड़कों पर अब  सियासत  हो रही है   | सबसे पहले भोपाल  में  मंत्री और अधिकारियों ने शहर का  जायजा लिया  |  गड्ढों में फोटो खिंचवाने में व्यस्त मंत्रियों ने गड्ढों में तब्दील हो चुकी सड़कों की सुध या सुधार कार्य की जानकारी तक अधिकारियों से नहीं ली  | पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा व जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने शहर में बदहाल सड़कों के निरीक्षण के दौरान जमकर  पूर्व की शिवराज सरकार पर निशाना साधा  |  पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा  कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अमेरिका  |  तो भाजपा नेता हेमा मालिनी की तरह प्रदेश में सुंदर सड़कें होने का दावा करते थे, लेकिन सड़क निर्माण में धांधली के कारण प्रदेश की सड़कों की हालत कैलाश विजयवर्गीय के चेहरे की तरह हो गई है   |  मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने प्रदेश में खस्ता सड़कों का जिम्मेदार  पूर्व की  सरकार को बताया   |  उन्होंने कहा कि प्रदेश में खस्ता सड़कों की स्थिति का कारण इनके निर्माण में हुआ भ्रष्टाचार है  |   भाजपा शासन में इन सड़कों का निर्माण कराया गया था  |  अब इनकी जांच कराई जाएगी  | इस आधार पर इनकी शिकायत ईओडब्ल्यू में भी दर्ज कराई जाएगी  | मंत्रियों के निरीक्षण की भनक लगते ही सड़क का सुधार कार्य  शुरू कर दिया   | पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन सिंह ने बताया कि सड़कों के सुधार के लिए | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 LOKAYUKTA RAID

मध्य प्रदेश में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई लोकायुक्त ने किया काली कमाई का खुलासा     इंदौर में पदस्थ सहायक आबकारी आयुक्त आलोक खरे के यहाँ  लोकायुक्त पुलिस ने छापामारी की तो उसकी बेहिसाब संपत्ति देखकर जांच करने वालों के भी होश उड़ गए |  इस अधिकारी ने करप्शन का ऐसा खेल खेला कि इसका परिवार सौ करोड़ से ज्यादा की मिलकियत का मालिक बन गया  | लोकायुक्त पुलिस की माने तो यह मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा खुलासा है | जाँच पूरी होने पर इसकी खुल संपत्ति डेढ़ सौ करोड़ के आसपास बैठेगी |  ज्यों ज्यों छापे की कार्यवाही आगे बढ़ रही थी |  आलोक खरे की असलियत भी सामने आ रही थी  |  भोपाल, रायसेन, इंदौर, ग्वालियर और छतरपुर स्थित कई ठिकानों पर लोकायुक्त पुलिस की टीमों ने छापा मारा  | प्रारम्भिक तौर पर  पड़ताल में खरे के पास करोड़ों की चल-अचल संपत्ति का खुलासा हुआ है  |  लेकिन शाम होते होते करोड़ का आंकड़ा सौ करोड़ के पार चला गया  |  लोकायुक्त की जांच टीमों को फार्म हाउस, आलीशान बंगले, कई प्लॉट, कृषि भूमि, ऑफिस, लग्जरी कार, 79 लाख रुपए कीमत का सोना, 6 लाख रुपए कीमत की चांदी एवं 15 लाख रुपए नकद सहित करोड़ों रुपए मूल्य की चल-अचल संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं |  लोकायुक्त पुलिस की इस सबसे बड़ी रेड में खरे के पास भोपाल-रायसेन में 110 एकड़ जमीन है |  इसमें से 70 एकड़ रायसेन में है  |  रायसेन शहर से सटे ग्राम मासेर और डाबरा-इमलिया में लग्जरी फार्म हाउस बना रखे हैं, जिनकी ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होती है  | मासेर में फार्म हाउस के गेट पर छह लेयर वायरिंग डालकर करंट छोड़ा गया था, इसलिए लोकायुक्त टीम को गेट खुलवाने में मशक्कत करनी पड़ी  |  इनके अलावा 16 बैंक अकाउंट आलोक खरे व 22 उनकी पत्नी  मीनाक्षी खरे के नाम पर एसबीआई, आईसीआईसीआई व बैंक ऑफ इंडिया के मिले  | सभी अकाउंट व लॉकर को सीज कर लिया गया है |  धार जिले में आबकारी अधिकारी और एक आरटीआई कार्यकर्ता की कथित बातचीत जिसमें मंत्री व विधायकों को शराब ठेकेदार पैसा दिए जाने को लेकर मचे बवाल की जांच यह करप्ट शिकारी आलोक खरे ही कर रहा था  | भ्रष्टाचार के मामले की जांच करने वाले अफसर का खुद भ्रष्टाचार के मामले में फंसने को लेकर दिनभर चर्चा चलती रही |  लोकायुक्त पुलिस का कहना है  इस अधिकारी के पूरे कार्यकाल की तन्खा भी जोड़ ली जाए तो वो एक करोड़ रुपये के आसपास होती है  | इस शक्श के बारे में लोकयुक्त को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी |  अपनी जांच में लोकायुक्त पुलिस ने पाया की यह अपनी काली कमाई को अपनी पत्नी की कृषि आय के रूप में दिखाता था |   ...   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 ALOCK SHARMA

 नगर निगम के बंटवारे पर राजनैतिक बवाल   भोपाल नगर निगम को दो भागों में बांटकर शहर विकास किए जाने की कवायदें की जा रही हैं, मगर इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच तलवारें खींच गई हैं  |  महापौर और भारतीय जनता पार्टी के पार्षद दल इसे लेकर कलेक्टर से मिलने गए  |  इसके पूर्व पार्षद दल ने इस बंटवारे का विरोध करते हुए  कहा कि इस बंटवारे से भोपाल का बंटाढार हो जाएगा |  और  विकास भी प्रभावित होगा  |  नगर निगम की दृष्टि से भोपाल को दो हिस्सों में बाँटने पर बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जाहिर की है | भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का कहना है कि भोपाल को दो भागों में बांटने से शहर का विकास रूक जाएगा  |  दो भागों में बांटने से जनता को असुविधा होगी  |  लोगों को जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने के लिए काफी दूर जाना होगा  |   विकास के कई कार्य भोपाल को दो भागों में बांटे जाने से प्रभावित होंगे  | आज बीजेपी के पार्षद महापौर अलोक शर्मा के साथ बस में बैठकर कलेक्टरेट पहुंचे और अपनी आपत्ति दर्ज करवाई  |  पार्षदों का कहना था कि यदि इस मामले में न्यायालय भी जाना पड़ेगा तो वे न्यायालय जाएंगे  |  गौरतलब है कि भाजपा पार्षदों और पार्टी के अन्य नेताओं ने कहा है कि दो नगर निगम बनने के बाद, केंद्र की हाउसिंग फॉर ऑल  स्कीम का लाभ भी जनता को नहीं मिल पाएगा  | कहा जा रहा है कि पुराने शहर में जमीन की उपलब्धता काफी कम है ऐसे में कई आवासीय प्रोजेक्ट अटके हुए हैं  |  शहर के बाणगंगा क्षेत्र में भी आवासीय योजना के लिए कार्य किया गया तो इसके लिए बहुत दूरी पर जमीन मिल सकेगी  |  ऐसे में लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

KAMALNATH

बिल्डर को  सिर्फ 5 दस्तावेज देना होंगे   मैग्नीफिसेंट एमपी  के आयोजन से पहले  सीएम कमलनाथ की अध्यक्षता में प्रदेश कैबिनेट की अहम बैठक हुई |   जिसमें सरकार ने लघु और सूक्ष्म उद्योगों को प्रोत्साहन देने के इरादे से नई एम एस एम ई विकास नीति 2019 को मंजूरी दी  | इसके अलावा कैबिनेट ने इलेक्ट्रिक-वाहन नीति पर भी अपनी मुहर लगा दी  |  सरकार ने नई रियल एस्टेट नीति को भी मंजूरी दी  | प्रदेश में स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के इरादे से सरकार ने स्टार्टअप नीति 2019 में संशोधन किया है  |   मध्यप्रदेश में कमलनाथ कैबिनेट ने कई अहम फैसले किये  |   अब नए स्टार्टअप को एक करोड़ की सब्सिडी मिलेगी  |  इसके अलावा बेस्ट स्टार्टअप को एक लाख का इनाम भी  सरकार देगी  |  इसके अलावा पर्यटन नीति में संशोधन को भी कैबिनेट ने हरी झंडी दिखा दी है  |  ई-वाहनों पर डिस्काउंट मिलेगा  |   पब्लिक ट्रांसपोर्ट में भी इलेक्ट्रिक गाड़ियों का इस्तेमाल किया जाएगा  | इसके अलावा प्रदेश सरकार ने नई रियल एस्टेट नीति को भी मंजूरी दी है  |  इससे जुड़े कई नियमों को आसान किया गया है  |  पहले जहां डेवलपर और कॉलोनाइजर को अपने प्रोजेक्ट के लिए अलग-अलग 27 तरह के दस्तावेज देने होते थे  | अब सरकार ने उसकी संख्या घटाकर पांच कर दी है   |   इसके अलावा कॉलोनी काटने के लिए दो हेक्टेयर कि जो सीमा तय की गई थी   |  उसे भी खत्म कर दिया गया है  |    इससे रियल एस्टेट सेक्टर को बूस्ट मिलेगा  | अब दो हेक्टेयर से कम की जमीन पर भी नई कॉलोनी काटी जा सकेगी  |  इसके अलावा सरकार जल्द अवैध कॉलोनियों के नियमितीकरण को लेकर एक्ट में संशोधन करेगी  | वहीं सभी तरह की मंजूरियों एक ही जगह से मिल जाएं  |   इसके लिए नया पोर्टल बनाया जाएगा  |           

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 AAG

मंदसौर से बैंगलुरु जा रहा था ट्रक   आगरा -मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर लहसुन से भरा ट्रक जलकर ख़ाक हो गया  | बताया जा रहा है  शार्ट सर्किट की वजह से ट्रक में अचानक आग लग गई  |  बीती रात आगरा मुंबई नेशनल हाइवे  पर अचानक एक ट्रक में आग लग गई   |  यह घटना  खुरमपुरा के पास की है   | ट्रक ड्राइवर जब तक कुछ समझ पाता तब तक शार्ट सर्किट की वजह से लगी आग ने विकराल रूप ले लिया था  |  इस ट्रक में  लहसुन भरा था और ट्रक  मंदसौर से  बैंगलुरु जा रहा था  | जब तक ट्रक में लगी आग बुझाने के उपक्रम किये गए तब तक ट्रक पूरी तरह जल चूका था   |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

  NAROTTAM MISHRA

मिश्रा :कांग्रेस ने कोई वादा पूरा नहीं किया   बीजेपी नेता पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गाँधी पर निशाना साथ और कहा कि मध्यप्रदेश सरकार लगातार लोगों से झूठ बोल रही है  |  न किसानों क कर्ज माफ़ किया है और न उन्हें नुक्सान का मुआवजा दिया गया  |  बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ सरकार और राहुल गाँधी को आड़े हाथों लिया |  नरोत्तम मिश्रा ने कहा राहुल गाँधी को जो भाषण एमपी में देना था वो महाराष्ट्र में दे रहे हैं  |  कमलनाथ सरकार अब तक न तो किसान को कर्जमाफी का पैसा दे  पायी है और उसकी फसल के नुक्सान का मुआवजा  |  उन्होंने कहा अगर कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को ही सही मान लें तो अभी तक तो सर्वे का काम ही शुरू नहीं हुआ है |  नरोत्तम मिश्रा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के पत्र दिखाए  और कहा सिंधिया ने पत्र में कमलनाथ से श्योपुर और मुरैना में किसानों का सर्वे कार्य प्रारंभ ना होने की बात लिखी है  | सिंधिया ने कमलनाथ से मांग की है कि किसानों को पिछले साल रबी की फसल का सौ रुपया  बोनस दिया जाए   |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 MAUT

सड़क के किनारे खदान में की जा रही थी ब्लास्टिंग   क्रेशर की खदान में ब्लास्टिंग से पत्थर तोड़े जा रहे थे |  तभी खदान से उछला पत्थर हाइवे से जा रही कार की छत से  टीन फाड़ते हुए  कार चला रहे  बैंक मैनेजर  के सिर में घुस गया  | जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई  |  कहते है होनी को कोई नहीं टाल सकता |  ऐसा ही एक वाक़्या बैतूल के  मुलताई थाना क्षेत्र के उभारिया गांव में हुआ  |  जहाँ खदान में क्रेशर से पत्थर तोड़े  जा रहे थे  | तभी एक पत्थर उछलकर एक कार की छत से सीधे  | कार चालक के सिर में जा घुसा जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई  | कार एक बैंक का मैनेजर चला रहा था | मैनेजर के साथ उनके साथी भी कार में बैठे हुए थे  | हादसे के बाद किसी को भी विश्वास नहीं हुआ  की ऐसे भी मौत आ सकती है   बैंक मैनेजर के सिर में पत्थर लगाने के बाद  | उनके बगल में बैठे मित्र ने जैसे तैसे कार संभाली  |  और कार को खेत में नीचे उतार दिया | जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया | बताया जा रहा है की  इंडस बैंक बैतूल में कार्यरत होशंगाबाद निवासी अशोक वर्मा मुलताई जा रहे थे |  बैतूल-नागपुर फोरलेन के नदीक उभारिया ग्राम में  | अल्वी क्रेशर की खदान में ब्लास्टिंग से पत्थर तोड़े जा रहे थे |  इसी दौरान यह हादसा हुआ |  पुलिस ने केस दर्ज कर स्टोन क्रैशर को सील कर दिया है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 IMARTI DEVI

पुरुषो को फ़साने पर नहीं होनी चाहिए तरफदारी   मध्यप्रदेश के चर्चित हनी ट्रैप कांड को लेकर  महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने विवादित बयान दिया है  |  इमरती देवी ने कहा की ऐसे मामलों में गलती अक्सर महिलाओं की होती है |  इसके बावजूद दोषी केवल पुरुष ही माने जाते हैं |  उन्होंने कहा कि इस तरह की महिलाओं की तारीफदारी नहीं की जानी चाहिए |  जो पुरुषों को गलत तरीके से फसाती हैं |  अपने विवादित बयानों से सुर्ख़ियों में रहने वाली कैबिनेट मंत्री इमरती देवी का हनी ट्रैप मामले में एक और  उटपटांग बयान सामने आया है  | हनी ट्रैप केस में इमरती देवी  अय्याश टाइप के पुरुषों के समर्थन में आ गई  हैं  |  इमरती देवी ने कहा की इस  मामलों में पुरूषों को गलत तरीके से फंसाया गया | ऐसे मामलों में गलती अक्सर महिलाओं की होती है  |  बावजूद इसके दोषी केवल पुरुष ही माने जाते हैं |  इमरती ने कहा  मैं  ऐसी महिलाओं की तरफदारी नहीं करती  | अगर पुरुषों को गलत तरीके से फसाया गया है तो |  पुरूषों पर  कार्रवाई के बजाय  महिलाओं के खिलाफ  कार्रवाई हो  |  मध्य प्रदेश के हनी ट्रैप कांड ने पूरे देश को हिला कर रख दिया  है  |  हनी ट्रैप मामले में नामों के खुलासे को लेकर इमरती देवी ने कहा की  | दिन भर आपको बहोत सारे नेता मिल जायेंगे  |  लिहाजा इसकी जानकारी आप उनसे लें  |  गौरतलब है की इस कांड में कई बड़े नेता और अफसरशाह घिरते दिख रहे हैं  | इस केस में पकड़ी गई महिलाओं के पास से विडियो क्लिपिंग की 4,000 से ज्यादा फाइलें हाथ लगी हैं  | और कुछ तस्वीरें व ऑडियो-क्लिप भी बरामद हुए हैं |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 GAS SILENDRA  BILAST

धमाके से ढहा मकान आस-पास के लोग भी घायल     उत्तर प्रदेश के मऊ में एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ हैं जिसमे   .| मोहम्मदाबाद में एक घर में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद एक दो मंजिला इमारत ढह जाने से 12 लोगों की मौत हो गई है  |  और कई घायल हुए हैं  |   धमाके के बाद इलाके में दहशत फैल गई  | लोगों ने पुलिस को सूचना दी  |  साथ ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया   .|   कुछ के अब भी मलबे में दबे होने  की  खबर भी हैं  |  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हादसे पर दुख जताया है  |  साथ ही पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है  |  सोमवार तड़के वलीदपुर नगर में बिचलापुर मोहल्ले में रहने वाले छोटू विश्वकर्मा के घर अचानक जोरदार धमाके की आवाज सुनाई पड़ी  | धमाका इतना बड़ा था कि उसका मकान पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गया  |  जबकि आस पड़ोस के मकानों में दरारें पड़ गईं  |  दूसरी तरफ धमाके की आवाज से पूरा पूरा मोहल्ला घरों के बहार आ गया  |  ध्वस्त मकान से घायलों को एक एक कर निकालना शुरू किया  |  वहीं पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया  | हादसे में मारे गए लोगों के शव निकाले जाने के बाद उन्हें पोस्ट मार्टम के लिए मुहम्मदाबाद गोहना सामुदायिक अस्पताल भेजा गया   | वहीँ घायलों को  तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल भेजा जहां कुछ की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है   |  स्थानीय लोगों के सहयाेग से पुलिस मलबे में अन्य घायलों की तलाश की  |   पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरी तरह से संतुष्ट होने के बाद ही राहत और बचाव कार्य रोका जाएगा |                           

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 KAMALNATH

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ली  सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी   मुख्यमंत्री कमलनाथ सोमवार को अलग ही अंदाज में नजर आए  |  वो सुबह अचानक छिंदवाड़ा में बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर पहुंचे और सेल्फी ली  | इस दौरान प्रभारी मंत्री सुखदेव पांसे भी उनके साथ थे  |  एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वो अचानक नगर निगम द्वारा बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर पहुंचे और अपनी सेल्फी ली  |  सेल्फी लेना भी एक आर्ट है  |  छिंदवाड़ा में मुख्यमंत्री कमलनाथ सेल्फी पॉइंट पर पहुंचे और और अपनी सेल्फी ली  |  जहां सीएम कमलनाथ खुद को कैमरे में कैद कर रहे थे |   वहीं मौके पर खड़े कुछ लोगों ने ऐसा करते हुए उनकी तस्वीरें खींच ली  |  छिंदवाड़ा में नगर निगम कमिश्नर इच्छित गढ़पाले की कोशिशों के चलते ये सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है |   जहां लोग आकर सेल्फी ले रहे हैं  | मुख्यमंत्री भी आज यहाँ खुद को कैमरे में कैद करने से रोक नहीं पाए  | इससे पहले रविवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ जिला कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में पहुंचे थे |  जहां उन्होंने साफ किया कि, "अब तक प्रदेश में 21 लाख किसानों का कर्जा माफ हो चुका है  | अकेले छिंदवाड़ा जिले में ही एक लाख से ज्यादा किसानों को कर्जमाफी का फायदा मिला  | उन्होंने फिर से दोहराया कि प्रदेश के एक-एक किसान का कर्जा माफ होगा  |  वहीं उन्होंने बढ़ती बेरोजगारी को लेकर भी चिंता जताई  |                 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 CHORI

 बढ़ीं चोरी की वारदात  पुलिस का डर  नहीं   भोपाल में इन दिनों चोरी की वारदात बढ़ती जा रही हैं  |  कोलर में चोरों ने एक घर के सामने से  दिनदहाड़े बुलेट  चोरी कर ली   | चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई |  जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है  |  भोपाल स्थित कोलार इलाके  में सूने मकानों में चोरी की वारदात आम होती जा रही है |   ताजा मामले में  कोलार रोड स्थित एक  घर के सामने से चोर दिनदहाड़े बुलेट चुरा ले गए  |   बदमाशों की यह करतूत सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है   |  पुलिस ने  मामले  में केस दर्ज कर लिया है  | और चोरों की तलाश शुरू कर दी है  | जानकारी के अनुसार महाबली नगर कोलार रोड निवासी गौरव पांडे विदेश में रहते हैं ... और मर्चेंट नेवी में नौकरी करते हैं  | उन्होंने अपनी बुलेट को घर के सामने खड़ा किया था  तभी  दोपहर करीब डेढ़ बजे बदमाश आये पहले उन्होंने बुलेट का हेंडिल लॉक तोड़ा और फिर बुलेट  चोरी कर ले गए  |  पीड़ित ने अपने और सामने वाले मकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया तो   |   दो बदमाश उनकी बुलेट चुराते हुए नजर आए  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 ACCIDENT

पेड़ से टकराई खिलाडियों की कार के परखच्चे उड़े   होशंगाबाद-इटारसी के बीच आज सुबह भीषण सड़क हादसे में हॉकी के चार नेशनल खिलाड़ियों की मौत हो गई  |  हादसा NH-69 पर उस वक्त हुआ जब खिलाड़ियों की कार रैसलपुर के पास पेड़ से टकरा गई |  टक्कर इतनी भीषण थी कि हॉकी खिलाड़ियों की कार के परखच्चे उड़ गए और कार के अंदर बैठे तीन खिलाड़ियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया  | और चार गंभीर रूप से घायल  हो गए  |  चारो  खिलाड़ी होशंगाबाद में चल रही ध्यानचंद्र ट्राफी में खेलने इटारसी से होशंगाबाद जा रहे थे |    आज सुबह हॉकी खिलाड़ियों की कार रैसलपुर के पास पेड़ से टकरा गई |  टक्कर इतनी भीषण थी कि हॉकी खिलाड़ियों की कार के परखच्चे उड़ गए और कार के अंदर बैठे तीन खिलाड़ियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया  | स्थानीय लोगों को जैसे ही हादसे की सूचना मिली वो मौके पर दौड़े और घायलों को होशंगाबाद के नर्मदा  अस्पताल में पहुंचाया  |  जहां एक और घायल खिलाड़ी ने दम तोड़ दिया  |  वहीं 3 अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है |   ये सभी खिलाड़ी होशंगाबाद में चल रहे ध्यानचंद नेशनल हॉकी ट्रॉफी में शामिल होने के लिए आ रहे थे  |  ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि ये सभी अपने एक साथी का जन्मदिन मनाने के लिए इटारसी आए थे और आज सुबह जब मैच खेलने के लिए होशंगाबाद आ रहे थे  |  तब ये हादसा हो हुआ  |  मृतकों की पहचान  इंदौर शाहनवाज खान  | इटारसी के  आदर्श हरदुआ  |  जबलपुर के  आशीष लाल और ग्वालियर के अनिकेत  के रूप में हुई है  |  ये सभी मध्य प्रदेश की हॉकी एकेडमी के खिलाड़ी थे  |  होशंगाबाद कलेक्टर ने बताया की  | प्राथमिक जांच में पता चला की  एक गाड़ी ओवरटेक कर रही थी |  जिसको बचाने के चक्कर में ब्रेक लगाने के कारण यह  हादसा हो गया  |  घायलों का अस्पताल में  इलाज किया जा रहा है  | प्रशासन की तरफ से हर संभव मदद दी जा रही है |  ये सभी राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाडी हैं  | मुख्यमंत्री  कमलनाथ ने  ट्वीट कर दुर्घटना में मृत खिलाडियों के परिवारों के  प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है |  जनसम्पर्क मंत्री पी सी शर्मा ने खिलाडियों की मौत पर दुःख व्यक्त किया  | और कहा की जो खिलाड़ी घायल हुए है उनकी हर  संभव मदद  की जाएगी  .|   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 PRAGYA PALIWAL DEATH

थाईलैंड में सड़क हादसे में प्रज्ञा का हुआ था निधन   सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रज्ञा पालीवाल का थाईलैंड में  सड़क हादसे में  निधन हो गया था   | उनका अंतिम संस्कार   गमगीन माहौल में छतरपुर में किया गया    प्रज्ञा की मौत थाईलैड के फुटेरा शहर मे नौ तारीख को सड़क हादसे मे हुई थी  |  प्रज्ञा की मौत की खबर से उसके परिजन परेशान हो गए थे क्योंकि उनके परिवार में  किसी के भी पास पासपोर्ट नहीं था |  जिससे प्रज्ञा पालीवाल का शव लाने में  दिक्कत आ रही थी ,जिससे नगर के जनप्रतिनिधि और युवाओ ने सोशल मीडिया मे मुहीम चलाई  |  जिससे विदेश मंत्री और एम पी सरकार की मदद  से प्रज्ञा का शव भारत आ सका   |  प्रज्ञा का शव जैसे ही उसके घर पहुंचा ,वैसे ही पूरा माहौल गमगीन हो गया  |  कलेक्टर मोहिंत बुंदस और छतरपुर विधायक आलोक चतुर्वेदी प्रज्ञा के घर पहुंचे  |   प्रज्ञा के शव को  महोबा रोड़ स्थित मुक्ति धाम मे प्रज्ञा के भाई ने  मुख्गिनी दी |  बैंगलुरू की एक कंपनी में काम कर रही छतरपुर की प्रज्ञा पालीवाल की थाईलैंड के फूकेट शहर में सड़क हादसे में मौत हो गई  |  वह बेंगलुरू से कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए थाईलैंड गई थीं  |  इस पूरे मामले में एक दिक्कत यह भी सामने आई कि परिवार के किसी भी सदस्य के पास पासपोर्ट नहीं था  जिससे वे बेटी के शव को थाईलैंड से ला सकें  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

PM NAREND5RA MODI

इंस्ट्राग्राम पर मोदी के सबसे ज्यादा फॉलोअर्स   इंस्टाग्राम पर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले नेता बन गए हैं  | मोदी अब इस्टाग्राम पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से भी ज्यादा लोकप्रिय नेता बन गए हैं |  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 3 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं  |   इसके साथ ही मोदी इस प्लेटफॉर्म पर फॉलो किए जाने वाले दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बन गए हैं |  अब मोदी के इस्टाग्राम पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा से ज्यादा फालोअर्स हैं |  माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्वीट पर भी उनके  50.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं | ताजा आंकडों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम अकाउंट ने 30 मिलियन फॉलोअर्स को पार कर लिया है  | ट्रम्प के इंस्टाग्राम पर 14.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं  | वहीं पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा भी मोदी से पीछे हैं |  हालांकि, दुनिया सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स वालों में मोदी अभी पीछे हैं |  अभिनेत्री  किम कार्दशियन 149 मिलियन यूजर्स के साथ टॉप पर है  |  उसके बाद काइली जेनर है, जिनके 148 मिलियन फॉलोअर्स है |  पुर्तगाली फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 186 मिलियन फॉलोअर्स हैं   पीएम मोदी ने 23 जुलाई 2019 को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की थी, जो जबरदस्त चर्चा में रही थी |  पीएम मोदी इस तस्वीर में एक छोटे बच्चे के साथ खेलते नजर आ रहे हैं   ...  बाद में पता चला कि वह भाजपा सांसद सत्यनारायण जटिया की पोती है |   जटिया अपने बेटे-बहू और पोते के साथ पीएमओ पहुंचे थे  |  मोदी ने इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर साझा करते हुए लिखा था कि आज संसद में मुझसे मिलने के लिए एक बहुत ही खास दोस्त आया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 CROCODILE

ग्रामीणों ने पकड़कर बिजली के खंभे से बांधा   रात के अँधेरे में एक सात फीट का मगरमच्छ सड़क पर घूम रहा था  | ग्रामीणों को जब इसका पता चला तो उन्होंने मगर को पकड़कर बिजली के खम्बे से बाँध दिया  | बाद ने वन अमले ने इसे पकड़कर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया | . ये मामला नीमच के जयसिंहपुरा का है  |  जयसिंहपुरा की सड़क पर मगरमच्छ घूम रहा था  | उसे देखकर कु त्ते भौंक रहे थे  | कुत्तों की आवाज सुनकर ग्रामीण बाहर आए और उन्होंने रस्सी की मदद से पहले मगरमच्छ को काबू किया और इसके बाद उसे बिजली के खंभे से बांध दिया  | देर रात ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वन अमले ने मगरमच्छ का रेस्क्यू किया और पिंजरे में बंदकर उसे सुरक्षति स्थान पर छुड़वाया  |  जयसिंहपुरा गांव में देर रात कुत्तों की आवाज सुनकर ग्रामीण सकते में आ गए थे  उन्होंने घरों से बाहर की और झांका तो  सड़क पर करीब 7 फीट से अधिक लंबा विशालकाय मगरमच्छ घूम रहा था  |  ग्रामीणों  ने रस्सी और लाठी की मदद से पहले मगरमच्छ को काबू किया  |  और उसे बिजली के खम्बे से बांध दिया |  वन विभाग के एसडीओ बीपी शर्मा की माने तो जयसिंहपुरा गांव के समीप से एक नाला बहता है  |  संभवत: इस नाले से निकलकर मगरमच्छ गांव की रहवासी क्षेत्र तक आ गया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 PRABHURAM

सरकार फिर से अतिथि शिक्षकों भर्ती करेगी   झाबुआ उपचुनाव को लेकर  शिक्षा मंत्री प्रभुराम चौधरी ने  कहा की यह उपचुनाव कॉग्रेस ही जीतेगी  |  सिंधिया गुट  के मंत्रियों को चुनाव में ना पूछे जाने को लेकर प्रभुराम चौधरी ने कहा की  जिन्हे जिम्मेदारी दी गई है वो कार्य कर रहे है | . कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है  |  स्कूल शिक्षा मंत्री प्रभुराम चौधरी ने झाबुआ चुनाव में सिंधिया गुट को ना पूछे जाने को लेकर कहा की  | चुनाव में जिसे भी जिम्मेदारी दी गई है वो कार्य कर रहे है  | चुनाव कांग्रेस ही जीतेगी  |  पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री सिंधिया के सरकार घेरने को लेकर चौधरी ने कहा की  |     कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है  | प्रदेश में शिक्षकों की कमी को लेकर   प्रभुराम चौधरी ने कहा की अतिथि शिक्षाको की भर्ती होगी |  ताकि कमी पूरी की जा सके  | शिक्षकों को दूसरे कार्यों में नहीं लगाया जायेगा  |  अगर जरूरत पडी तो विभाग से पूछ कर ही शिक्षक को कार्य दिया जायेगा  .| आगे आने वाले समय में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था सुधरेगी  | इंग्लिश को कोर्स से नहीं हटाया जायेगा | .                        

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

DIGVIJAY SINGH

कमलनाथ को डराओ और काम कराओ   पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेताओं की ट्वीट राजनीती पर कहा इससे कुछ नहीं होता ये कांग्रेस नेताओं का मुख्यमंत्री कमलनाथ पर दबाव बनाकर काम निकलवाने ने का तरीका है  |  कमलनाथ को डराओ और काम कराओ  | . एमपी में कांग्रेस नेताओं के बीच आपस में घमासान मचा हुआ है  | दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया   |  कमलनाथ सरकार पर किसी न किसी तरह दबाव बनाते रहते हैं |  पूर्व मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा ऐसा करके कांग्रेस नेता कमलनाथ पर दबाव बनाकर अपने काम निकालते हैं  |  कमलनाथ को डराओ और काम कराओ  | जब लगा कि सुनवाई कम हो रही है तो गाय की फोटो खींचे और ट्वीट कर दिया  |   बाद में काम हो गया तो कहने लगे सब अच्छा है  | यह खेल चल रहा है मध्य प्रदेश में  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 SAJJAN SINGH

देखने लायक होगा भागवत -मोदी का झगड़ा   मध्यप्रदेश के पीडब्लूडी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा आने वाले समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संघ प्रमुख मोहन भागवत के बीच बड़ा वैचारिक झगड़ा होगा  | यह झगड़ा देखने वाला होगा |  क्योंकि एक तानाशाह कभी दूसरे तानाशाह को बर्दाश्त नहीं करता  |  कमलनाथ के करीबी मंत्री सज्जन वर्मा ने संघ और बीजेपी पर हमला बोला |  वर्मा ने कहा आने वाले चार  सालो में संघ प्रमुख मोहन भागवत ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐसा वैचारिक झगड़ा होगा जो देखने लायक होगा | उन्होंने कहा एक तानाशाह दूसरे तानाशाह को बर्दस्त नही कर सकता  |  उन्होंने कहा मोहन भागवत के भाषण में अब पहले जैसा नूर नही रहा हैं | संघ प्रमुख ये समझ चुके है कि आने वाले दिनों में नरेंद्र मोदी उनसे आगे निकल जायेगे |  उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार मोहन भागवत कंपनी की देन है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 KAMALNATH

मेग्निफिसेंट मध्यप्रदेश दिखावे के लिए नहीं   मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि देश में मंदी के दौर का केंद्र सरकार को अनुभव करना होगा तभी वह इस मंदी से देश को बाहर निकाल पाएगी |  मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में केंद्र की मोदी सरकार से कहा की उसे मंदी का अनुभव करना होगा तभी वह मंदी से निपट पाएगी  | इंदौर में होने वाले औद्योगिक घराने के सम्मेलन मैग्निफिसेंट मध्यप्रदेश को लेकर   मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि यह पिछली सरकारों के द्वारा दिखावे के लिए किए गए  आयोजनों जैसा नहीं है |   यह सम्मेलन मध्यप्रदेश में निवेशकों के लिए है जो यहां पर रोजगार के अवसर पैदा कर सकें   |  साथ ही मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि झाबुआ उपचुनाव में कांग्रेस की जीत निश्चित है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 BLOOD DONATION CAMP

जरूरतमंद लोगों  के लिए  रक्तदान किया   बैरागढ़ के सत्संग भवन में  विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया  | इस मौके पर लगभग पांच सौ तैंतीस रक्तदाताओं ने रक्त दान किया  |  शिविर के  आयोजन का मुख्य उद्देश्य जरूरत मंद लोगों तक रक्त पहुँचाना था  |  संत निरंकारी सत्संग भवन बैरागढ़ में  विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया  | इससे पूर्व विशाल रक्तदान जनजागृति पैदल रैली शहर के मुख्य मार्ग से होती हुई रक्तदान शिविर तक पहुची   |  रैली में भोपाल सेवादल बैंड मुख्य आकर्षक का केंद्र  रहा  |  शिविर में लगभग 533 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया  | सुबह से ही रक्तदाताओं की लंबी लंबी कतारें लगी हुई थी  |  नियम अनुसार जिनका हीमोग्लोबिन कम था उनका ब्लड नहीं लिया गया  |  रक्तदान शिविर में मुख्य रूप से संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज,गर्ल्स  हॉस्टल की छात्राएं,साधुवासवानी कॉलेज  के छात्रो ने  भाग लिया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 GOPAL BHARGAVA

ऐसी सरकार किस काम की जिसमे संवाद ही नहीं   एमपी के नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कमलनाथ सरकार पर तंज कस्ते हुए कहा कि ऐसी सरकार किस काम की जहाँ लोग आपस में संवाद ही नहीं रखते हों और ट्वीट करके एक दूसरे से बात की जाती हैं  |  नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया के सरकार को घेरने पर कमलनाथ सरकार पर तंज कसा  |  भार्गव ने कहा ये आपस में क्या संवाद नहीं कर सकते  |  ट्वीट करने की क्या जरूरत है   भार्गव का कहना है प्रदेश में कई मुख्यमंत्री काम कर रहे हैं  | कुछ सामने से तो कुछ पर्दे के पीछे से  |  ऐसी सरकार किस काम की जिसमे संवाद नहीं है  .| कर्ज माफी  हुई नहीं , मुआवजा मिला नहीं  |  फेस सेविंग के लिए कांग्रेस के सारे बड़े नेता कर्ज माफी पर  व्यंग और बयानबाजी कर रहे हैं  |  पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पौधारोपण मामले की जांच पर  गोपाल भार्गव ने कहा कई पुराने मामलों में कांग्रेस के नेता घोटाले की बात करते है, बाद में विधानसभा में कहते है की कहीं कोई गड़बड़ी नहीं हुई  |  जो मंत्री आरोप लगा रहे उन्होंने ही विधानसभा में खुद क्लीनचिट दी है  | इंदौर में होने वाले मैग्नीफिसेंट मध्यप्रदेश पर  भार्गव ने कहा आज तक प्रदेश में एक भी युवा को रोजगार नहीं दिया, ना किसी को बेरोजगारी भत्ता दिया गया  | छोटे उद्योगपतियों पर सरकार  ध्यान नहीं दे रही   | सिर्फ जनता को भ्रमित कर रही है  |

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 NAROTTAM MISHRA

चरित्र हत्या की साजिश करती है कांग्रेस   पूर्व मंत्री बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के बचाव में सामने आये  | मिश्रा ने कहा शिवराज सिंह का जीवन बेदाग़ है  | कांग्रेस हमेशा उन पर आरोप लगाती रही है |  पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बचाव में उतरे हैं  | उन्होंने शिवराज सिंह चौहान के जीवन को बेदाग़ और निष्कलंक बताया  | वन मंत्री उमंग सिंगार ने शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मंत्री वन मंत्री शेजवार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर  ईओडब्ल्यू में जांच कराकर दोषियों को दंड दिलाने की बात कही थी |  उमंग सिंगार के  10 महीने बाद पौधारोपण की जांच पर नरोत्तम मिश्रा ने उठाए सवाल और कहा चरित्र हत्या की राजनीति के लिए कांग्रेस सरकार ऐसा कर रही है |  मां नर्मदा की धारा अविरल और कल कल बहती रहने के लिए शिवराज सिंह चौहान ने   पौधारोपण अभियान चलाया था | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 NAROTTAM MISHRA

सरकार को आइना दिखने के लिए सिंधिया और सिंह का आभार   बीजेपी विधायक पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के किसान कर्ज़ माफी पर उठाये सवाल पर उनका धन्यवाद अदा किया और कमलनाथ सरकार पर हमला बोला  |  डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि किसानों के कर्जमाफी वाले बयान पर सरकार लगातार झूठ बोल रही है  |  बीजेपी नेता ,पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने  कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया  और लक्ष्मण सिंह को धन्यवाद अदा करते हुए कहा  कि उन्होंने सरकार को आईना दिखाने का काम तो किया...जो सरकार झूठ पर आधारित थी.. झूठ बोल कर  बनी थी...जिसने पहले दिन फाइल पर साइन कर के किसान कर्ज माफी का  भ्रम फैलाया  | उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष ने झूठ बोला कि  10 दिन में किसान का कर्ज माफ नहीं होगा तो मुख्यमंत्री बदल देंगे  | कमलनाथ जी को सैल्यूट,  राहुल गाँधी मुख्यमंत्री तो नहीं बदल पाए पर उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बदल दिया |  बीजेपी नेता मिश्रा ने दोहराया कि मैं पहले दिन से कह रहा हूँ  इन्होंने एक भी  किसान का दो लाख का कर्ज़ा माफ किया हो तो मैं दो लाख दूंगा  | अब सिंधिया जी और लक्ष्मण सिंह ने कह दिया तो अब क्या कहेंगे  | जो लोग  मेरे ओर शिवराज जी के निवास पर गट्ठर सिर पर बांध कर कर्जमाफी के कागज  ले गए थे   ... क्या अब वे लोग सिंधिया ओर लक्षमण सिंह के  यहाँ  जाएंगे |         

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 SATERIYE SATEBAAJ

सट्टा खेलना पाप है  पुलिस हमारी बाप है   राजगढ़ की ब्यावरा पुलिस ने  11 सटोरिए पकडे और उनका  जुलूस निकालकर उनसे सड़कों पर नारे लगवाए   | कि सट्टा खेलना पाप है, पुलिस हमारी बाप है   |  पुलिस का तर्क है कि ऐसा करने से सटोरियों में खौफ पैदा होगा  |  ब्यावरा सिटी पुलिस ने मातामंड क्षेत्र में 11 सटोरियों को गिरफ्तार किया   | इस दौरान दो  आरोपी  भाग गए  |  पुलिस ने मौके से लेकर थाने तक इन सटोरियों का जुलूस निकाला और उनसे नारे लगवाए 'सट्टा खेलना पाप है, पुलिस हमारी बाप है"  |   सिटी थाना प्रभारी डीपी लोहिया के मुताबिक खाईबाज फुरकान खां के घर दबिश देकर वहां से 11  सटोरियों को गिरफ्तार किया  |  इस दौरान फुरकान और तौफीक भाग गए  |  मौके से 4250 रुपए कैश और 3 लाख 20 हजार 520 रुपए की सट्टा पर्चियां जब्त की हैं  |  उन्होंने बताया कि इन आरोपियों से नारे इसलिए लगवाए हैं, ताकि लोगों को सीख मिले कि सट्टा एक अनैतिक कृत्य है  |  इसके माध्यम से समाज और परिवार के बीच बिखराव हो रहा है  | पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने जिले के सभी  थाना प्रभारियों को सटोरियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के लिए कहा  है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 JYOTIRAJ SINDHYA

भारत रक्षा मंच ने स्वागत में लगवाए बैनर   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया के होर्डिंग और बैनर देखकर लोग हैरत में पड़ गए   | भिंड में भारत रक्षा मंच ने सिंधिया के स्वागत में इन्हें लगाया |  जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के समर्थन पर भारत रक्षा मंच की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में होर्डिंग बैनर लगवाए गए   |  मंच के जिलाध्यक्ष ह्देश शर्मा ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस के बाकी नेताओं से अलग जाकर जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का समर्थन किया था  |  इसके लिए जिले में उनके आगमन पर मंच की ओर से स्वागत किया गया है  | अब सोशल मीडिया पर मोदी -सिंधिया के पोस्टर और होर्डिंग के दृश्य खूब वायरल हो रहे हैं  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 BJP PRADARSHAN

बीजेपी नेता सुरेंद्रनाथ जलवा रहे हैं बिजली के बिल         मध्यप्रदेश में जब से कमलनाथ सरकार आई है तब से बिजली  की आंख -मिचौली जारी  है और बढ़ते बिजली के बिल जनता को झटके दे रहे हैं |   भोपल  में भाजपा जगह जगह बढे हुए  बिजली बिल  जला के विरोध  प्रर्दशन कर रही है   |  भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ सरकार में |   बिजली के बढ़ते बिलों के विरोध में राजधानी के रोशनपुरा पर  प्रर्दशन किया | सरकार की संबल योजना के तहत जिन बीपीएल परिवारों का बिल 200 रुपए माह आना चाहिए था उन परिवारों को अब हजारों रुपए बिल भरना पड़ रहा है |  जिसको लेकर इन बीपीएल परिवारों ने कई बार शिकायत भी की है लेकिन उसका कोई लाभ उन्हें नहीं मिला.| आमजनों की शिकायत के बाद  पूर्व विधायक सुरेन्द्रनाथ सिंह और  बीजेपी भोपाल के  अध्यक्ष विकास वीरानी के नेतृत्व में यह विरोध प्रर्दशन किया गया  | इस मामले में सुरेंद्र नाथ सिंह के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद ऐसे प्रदर्शनों की संख्या बढ़ गई है और हर रोज कहीं न कहीं ऐसी प्रदर्शन किये जा रहे हैं  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 RAKESH SINGH

कोंग्रस :बीजेपी बिगाड़ रही है कानून व्यवस्था   भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कमलनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की  कमलनाथ सरकार से कानून व्यवस्था नहीं सुधर रही है   | प्रदेश में अशांति फैली हुई है |  राजनीतिक फायदे के लिए नगर निकायों की प्रक्रिया में बदलाव किया  गया है  |  बीजेपी के आरोपों पर जवाब देते हुए कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने कहा मध्यप्रदेश में जो भी अपराध हो रहे हैं उनका कारण कहीं न कहीं बीजेपी के लोग हैं  |  एमपी की कानून व्यवस्था को लेकर राज्यपाल से मिलकर लौटे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने  कमलनाथ सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा की  |  कांग्रेस जब से सत्ता में आई है कानून व्यवस्था बिगड़ गई है  | कमलनाथ सरकार अनर्गल आरोप लगाने में लगी है   | बीजेपी कार्यकर्त्ता की हत्या की गई है    प्रदेश शांति का टापू था  लेकिन अब अशांति फैली हुई है  | सरकार कानून व्यवस्था को लेकर पूरी तरह फेल है  |  राकेश सिंह ने कहा की कांग्रेस नियम कायदों को ताक पर रखकर  | राजनीतिक फायदे के लिए  नगर निकायों की प्रक्रिया में बदलाव कर रही है  | इसके खिलाफ बीजेपी जन जागरण अभियान  चलाएगी    | वहीँ बीजेपी के आरोपों का जवाब कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने दिया और कहा कि मध्यप्रदेश के इन हालातों के लिए बीजेपी और उसके नेता जिम्मेदार हैं  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 JYOTIRAJ SINDIHYA

राजसी परम्परा के अनुसार सिंधिया ने मनाया दशहरा   पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने परंपरागत शमी पूजन किया  | उनके साथ उनके पुत्र महाआर्यमन भी  परंपरागत  राजसी परिधानों में  नजर आये   इसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राजघराने की तलवार से शमी के पेड़ को छुआ और मौजूद मराठा सरदार परिवार के लोगों ने पेड़ के पत्तों को  सोने के प्रतीक के तौर पर लूटा  |  इसके बाद इन पत्तों को एकत्रित करके सिंधिया को वापस किया  |   इन्हें लेकर ज्योतिरादित्य  सिंधिया गोरखी देवघर पहुंचे और पूजा-अर्चना की  |  सिंधिया राजवंश में यह परंपारा बीते करीब 200 सालों से  चली आ रही है  |  पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया राजसी वेशभूषा में अपने बेटे के साथ आज शाम शमी पूजन के लिये मांढरे की माता के पास दशहरा प्रांगण पहुंचे   ...  इस अवसर पर सिंधिया राजघराने के सरदार और सिपहसाल रहे प्रमुख लोग भी मौजूद थे   | सिंधिया ने उनसे मुलाकात की तत्पश्चात सिंधिया राजवंश की धार्मिक मान्यताओं और रीति रिवाजों  के अनुसार उनके राज पुरोहितों ने विधिविधान से शमी पूजन कराया और उसके बाद श्री सिंधिया ने तलवार से शमी के वृक्ष को छुआ और इस तरह शमी पूजन की विधि सम्पूर्ण हुई |  सिंधिया राजवंश के पुरोहितों ने बताया कि यह सिंधिया राजाओं  की  सैकड़ो साल पुरानी परंपरा है जब राजा कोई युद्ध जीत कर आते थे तो शमी पूजन करते थे     जिससे उनको युद्ध मे  विजय  होने का आशीर्वाद मिलता था |  वही जानकार लोगो का कहना था कि शमी वृक्ष जीत औऱ संपन्नता का धोतक है दशहरे पर पूजा के बाद तलवार से शमी वृक्ष को छुआ कर उसकी पत्तियां बाटी जाती हैं  | और अच्छे सुखमय जीवन की कामना की जाती है जिससे हर कार्य मे सफलता हाथ लगती है |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 KAMALNATH

एक बार फिर इंदौर में  इन्वेस्टर समिट     आर्थिक मोर्चे पर लड़खड़ाती हुई कमलनाथ सरकार ने निवेशकों को लुभाने के लिए इंदौर में इन्वेस्टर समिट का आयोजन 17 और 18 अक्टूबर को किया है  |   कमलनाथ सरकार को ममीद है इसके बाद मध्यप्रदेश की स्थितियों में बदलाव आएगा  |  मध्यप्रदेश में कमलनाथ  सरकार बनने के बाद  सरकार को तंगहाली का सामना करना पड़ रहा है  | कमलनाथ सरकारी को एक तरह से कंगाल सरकार कहा जा सकता है  |  स्थिति इतनी विषम है कि रेवेन्यू बढ़ाने के लिए पेट्रोल डीजल पर सरकार को अतिरिक्त टैक्स लगाना पड़ रहा है |  पैसा नहीं होने के कारण कई निर्माण कार्य बंद पड़े हैं  |  ऐसे में कमलनाथ सरकार को इन्वेस्टरों से काफी उम्मीदें हैं  | हलाकि अब से पहले भी कई बार ऐसे आयोजन हुए पर प्रदेश को उसका लाभ कम ही मिला   | इंदौर में 17 और 18 अक्टूबर को  मैग्नीफिसेंट एमपी का आयोजन सरकार ने किया है  |  इसकी तैयारियों को लेकर प्रदेश के मुख्य सचिव  एसआर मोहंती  ने  ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में प्रमुख सचिव राजेश राजौरा और संजय शुक्ल के साथ अधिकारियों की बैठक की |  बैठक में संभाग आयुक्त आकाश त्रिपाठी , अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वरुण कपूर, कलेक्टर लोकेश जाटव ,निगमायुक्त आशीष सिंह ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रुचि वर्धन मिश्रा सहित सभी प्रमुख विभागों के अधिकारी मौजूद रहे  |              

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 ATM LOOT

एटीएम तोड़कर भी खाली हाथ लौटा चोर   एक चोर ने पूरी ताकत लगाकर सेंधवा में पुराने एबी रोड पर बने एटीएम को तो तोड़ दिया  |  लेकिन वह कैशबॉक्स तक नहीं पहुँच पाया | अब पुलिस की की नियत से एटीएम में तोड़फोड़ करने वाले शख्स को तलाश रही है  |  सेंधवा के पुराने एबी रोड पर दिनेश गंज के सामने स्थित केनरा बैंक के एटीएम को  तोड़ने का प्रयास किया गया  |  अज्ञात बदमाश ने रात में  एटीएम में घुसकर लोहे की टॉमी से एटीएम को तोड़ने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं रहा   | लोहे की टॉमी के प्रयोग से एटीएम क्षतिग्रस्त हुआ है  | बैंक प्रबंधक वसामा खान ने बताया कि मामले की सूचना पुलिस और बैंक के उच्च अधिकारियों को दी गई है  |  खान ने बताया कि अज्ञात चोर ने एटीएम को नुकसान पहुंचाया, हालांकि नगदी तक वह नहीं पहुंच पाया  |  नीली जींस सफेद और लाल टीशर्ट पहना बदमाश मुंह पर रुमाल बांधकर एटीएम में घुसा था  |  काफी होशियारी से बदमाश ने एटीएम का शटर धीरे-धीरे बंद किया और खुद अंदर घुस गया  | एटीएम में घुसकर लोहे टॉमी से एटीएम को तोड़ने का प्रयास शुरू किया  |  करीब 20 मिनट से अधिक समय तक बदमाश ने एटीएम को तोड़कर नगदी राशि चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हुआ  |  सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है जिसमें अज्ञात बदमाशों से टीम को तोड़ने का प्रयास करता दिख रहा है, पुलिस पुराने संदिग्ध बदमाशों से भी सीसीटीवी में दिख रहे बदमाश का मिलान कर रही है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 MURDER

मयंक को पहले गोली मारी फिर गला दबाया   चर्चित मयंक अपहरण काण्ड का खुलासा हो गया है  | अवैध संबंधों के चलते मयंक के दोस्तों ने उसका अपहरण किया और उसे गोली मार दी  |  इससे भी जब मयंक की मौत नहीं हुई तो हत्यारों ने उसका गला दबाकर उसे मार डाला  |  टीकमगढ़ के चर्चित मयंक अपहरण मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है  | अवैध संबंध के कारण मयंक की गई  हत्या की गई थीं  | टीकमगढ़ पुलिस ने मयंक अपहरण कांड का  खुलासा करते हुए   बताया कि  इस मामले के मुख्य अभियुक्त इशाक खान और इक़बाल ने बताया कि मयंक के अवैध संबंध उसके परिवार की महिला से थे  | जिसके लिये इशाक ने अपने रिश्तेदार इक़बाल की मदद से पार्टी मनाने का झांसा देकर  मयंक का अपनी कार से अपहरण कर लिया और उसे शराब  पिलाई  |  नशे की हालत में इशाक ने  अपनी लाइसेंस बंदूक से गोली मारी  | लेकिन जब मयंक की मौत नहीं हुई तो दोनों ने मिलकर मयंक का गला घोंटकर हत्या कर दी और लाश को चादर मैं लपेटकर UP के पास धसान नदी में फैक दिया  | पुलिस ने आरोपियों के साथ अपराधियों का साथ देने के कारण उसके कुछ रिश्तदारों को भी गिरफ्तार किया  |   पूरा घटनाक्रम सामने आने के बाद मयंक की लाश को तलाशा गया  | लेकिन  मयंक की लाश का कहीं पता नहीं चला   | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 RSS SHOT DEAD

 केबल व्यवसाय से भी जुड़ा था युवराज सिंह   मंदसौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े नेता युवराजसिंह चौहान की गोली मारकर हत्या की सनसनीखेज घटना हुई  |  युवराजसिंह केबल नेटवर्क का संचालन भी करता था |  इसके पहले उसका नाम इंदौर में हुई एक केबल ऑपरेटर की हत्या में भी संदिग्ध के रूप में सामने आया था  |  पुलिस ने आशंका जताई है कि यह हत्या रंजिश में की गई है  |  इनके संबंध कुख्यात बदमाश सुधाकर राव मराठा से भी जुड़े हुए थे   ||  बुधवार सुबह करीब 11 बजे  युवराजसिंह गीता भवन अंडरब्रिज के पास एक चाय की होटल में मौजूद थे, तभी वहां बाइक से आए अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी |  घटना के बाद वहां भगदड़ मच गई और गोली मारने वाले भी फरार हो गए  |  वहां मौजूद लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस  को दी और युवराजसिंह चौहान को अस्पताल ले जाया गया  जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया |   पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है  |   पुलिस यह भी जानने में लगी है कि ऐसे कौन लोग हैं,|  जिनसे युवराज की जान को खतरा था  | . दिनदहाड़े मंदसौर शहर के अंदर हुई हत्या ने सनसनी फैला दी है  | जहां यह घटना हुई वहां आस-पास के लोगों में दहशत का माहौल है | युवराज केबल व्यवसाय से जुड़े थे और आरएसएस से भी जुड़े हुए थे  | युवराज जब लोगों से दशहरे के बारे में चर्चा कर रथा था तभी अचानक एक बाइक वहां आकर रुकी और उस पर पीछे बैठे युवक ने गोलियां चलाना शुरू कर दी  .|  तीन गोलियां युवराज को लगी और वो वहीं गिर गया  |   हमलावरों के भागने के बाद आस-पास के लोग हिम्मत करके वहां पहुंचे और युवराज को उठाकर ऑटो रिक्शा में रखा और अस्पताल ले गए  |                             

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 SACHIN YADAV

अरुण यादव ने सड़क पर दौड़ाई बैलगाड़ी   दशहरे पर अलग अलग इलाकों में अलग-अलग रंग देखने को मिले  | कसरावद में पूर्व केंद्रीय मंत्री और अरुण यादव और एमपी के कृषि मंत्री सचिन यादव  बैलगाड़ी में घूमते नजर आये  |  पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव एवं कृषि मंत्री सचिन यादव दशहरे पर अपने ही अंदाज में नजर आए | अरुण यादव दशहरा समारोह में जाने के लिए पारम्परिक वहान बैलगाड़ी का सहारा लिया   | उनके पीछे कुछ और बैलगाड़ी चल रही थीं  |  जिनमे से एक पर कृषि मंत्री सचिन यादव  भी बैठे नजर आये  |  इसके बाद अरुण यादव ने सड़क पर जमकर बैलगाड़ी दौड़ाई  | अरुण और सचिन यादव अपने गृह ग्राम बोरावा के ग्रामीणों के साथ दशहरा पर  बैलगाड़ी से जाते हैं    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 GOPAL BHARGAV

दल-बदल रोकने के लिए भी सरकार लाए अध्यादेश   नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कमलनाथ सरकार को भयग्रस्त सरकार  बताते हुए कहा कि प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में बदलाव के लिए लाए गए अध्यादेश से  |  पार्षदों की ख़रीद-फरोख्त बढ़ेगी  |  ख़रीद-फरोख्त रोकने के लिए सरकार को नगरीय निकायों में भी दल बदल कानून लागू करना चाहिए  ...  इसके लिए  सरकार अध्यादेश लाए  |   नगरीय निकाय चुनाव में महापौर का प्रत्यक्ष चुनाव ना कराने का मामला गर्माता जा रहा है  | नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा की  | इस निर्णय से लोकप्रिय जनसेवक अपने अधिकारों से वंचित हो जायेंगे  | सरकार के इस अध्यादेश के  लागू होने से लोकप्रिय और आर्थिक रुप से कमजोर लोग  |  जो वर्षों से राजनीति के क्षेत्र में जनसेवा कर रहे है  |  वे अब सरकार के इस अध्यादेश से अपने अधिकार से वंचित हो जाएंगे  | भार्गव ने कहा कि मध्य प्रदेश ही  ऐसा राज्य है  |  जहां पर जनता से सीधे अध्यक्ष और महापौर चुनने की व्यवस्था है  और इसके साथ ही अगर चुना हुआ जनप्रतिनिधि भ्रष्ट, निकम्मा और अलोकप्रिय हो तो उसे वापिस बुलाने का अधिकार , राइट टू रिकॉल  भी  भाजपा शासन में लागू हुआ  |  इस अध्यादेश से जनप्रतिनिधियों में निरंकुशता बढ़ेगी, क्योंकि एक ओर चुने गए जनप्रतिनिधी मनमानी करेंगे  |  भार्गव  कहा कि यह अध्यादेश एक अलोकप्रिय और जनाधार विहीन भयग्रस्त सरकार के द्वारा लाया अध्यादेश हैं   |  इससे प्रदेश के नगर अब विकास की दौड़ में पिछड़ जाएंगे  | सरकार धनबल, बाहुबल ओर सत्ताबल के आधार पर गिने-चुनें पार्षदों को प्रभावित करेगी  |  आम मतदाता की आवाज का कोई महत्व नही होगा  |  उन्होंने कहा कि इस अध्यादेश के लागू होने के बाद ही  तत्काल लोग अभी से पार्षदों को प्रभावित करने के हथकंडे अपनाने लगे है  |           

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

LOOT

पर्स छीन कर भाग रहा था बदमाश   एक लड़की का पर्स छीन कर भागने की कोशिश करना एक बदमाश को भारी पड़ गया  |  लड़की ने खतरे को भांपते ही पहले बदमाश को पकड़ा और शोर मचा दिया और फिर उसके बाद चप्पल से उसकी धुनाई की  |  छतरपुर में एक बदमाश का दांव उल्टा पड़ गया और उसकी जमकर पिटाई भी हुई  | लड़की जब  बस स्टेण्ड से घर की तरफ लौट रही थी  |  तभी एक बदमाश ने उसका पर्स छीनने की कोशिश  की  | लड़की बदमाश के इरादे भांप गई थी और वह चौकन्ना थी |  इसलिए पर्स  पर हाथ लगते ही उसने शोर मचाया और बदमाश को पकड़ा लिया   | पहले लोग बदमाश से माफ़ी मंगवा कर उसे भगाना चाहते थे  |  तब तक कुछ लोगों ने बदमाश को समझाइश दी और लड़की ने चप्पल से बदमाश की पिटाई शुरू कर दी  | हालाँकि जब तक पुलिस मौके पर पहुँची तब तक पर्स छीनने वाले की जमकर पिटाई हो चुकी थी और वह मौके से भाग गया था  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

PARSHAD CHUNAV

एमपी में बीस साल बाद बदलेगी नगरीय निकाय चुनाव प्रणाली   छह दिन से महापौर और अध्यक्ष के चुनाव प्रणाली को लेकर चली आ रही ऊहापोह की स्थिति अब खत्म हो गई  |  मुख्यमंत्री कमलनाथ के राज्यपाल लालजी टंडन से  मुलाकात करने के बाद उन्होंने दशहरा के दिन  नगर पालिका विधि संशोधन अध्यादेश 2019 की फाइल पर हस्ताक्षर करके निकाय चुनाव प्रणाली में बदलाव को मंजूरी दे दी  |  राज्यपाल की मंजूरी के बाद  इसके तहत अब महापौर पार्षदों में से चुना जाएगा यानी चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली से होगा  |   बुधवार को नगरीय विकास एवं आवास विभाग अध्यादेश की अधिसूचना जारी की  |  निकाय चुनाव व्यवस्था में करीब बीस साल बाद बदलाव होने जा रहा है  |  सन 1999 से प्रत्यक्ष प्रणाली के माध्यम से नगर निगम में महापौर, नगर पालिका व नगर परिषद के अध्यक्ष का चुनाव हो रहा है  |  दिग्विजय सिंह के किये इस बदलाव को कमलनाथ सरकार ने पलट दिया है  | कैबिनेट ने अनुमति लेकर नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने राज्यपाल को चुनाव प्रणाली में संशोधन का अध्यादेश मंजूरी के लिए भेजा था  | भाजपा के तमाम विरोध के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विवेक तन्खा के ट्वीट कर राज्यपाल को राजधर्म का पालन करने की सलाह दी तो मामले के उलझने के आसार बढ़ गए थे  | इसका आभास होते ही सरकार हरकत में आई और मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कमान संभाली |  उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात की और यह भरोसा दिलाया कि सरकार जिन लोगों ने राजभवन की गरिमा के खिलाफ सार्वजनिक चर्चा का विषय बनाकर राज्यपाल पर दबाव बनाने का प्रयास किया, उससे सरकार का कोई लेना-देना नहीं है  | वह उनके निजी विचार हैं  |  सरकार के पक्ष से संतुष्ट होने के बाद राज्यपाल ने मंगलवार को अध्यादेश को अनुमोदन दे दिया  | राजभवन की ओर से अधिकृत तौर पर बताया गया कि मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को स्पष्ट किया है कि सरकार संवैधानिक मर्यादाओं को लेकर प्रतिबद्ध है  |  राजभवन की ओर से कहा गया कि राज्यपाल का दृढ़ अभिमत है कि संवैधानिक पदों के विवेकाधिकार पर टीका टिप्पणी करना संवैधानिक मर्यादाओं का उल्लंघन है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

  CARRY YOUR OWN BAG

 स्व सहायता समूहों को मिलेगा स्वरोजगार   भोपाल नगर निगम द्वारा शहर से प्लास्टिक का उपयोग रोकने के लिए चलाए जा रहे 'से नो टू प्लास्टिक' के तहत कैरी-यॉर-ऑन बैग अभियान प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में लागू होगा  |  राज्य सरकार ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं  |  नगर निगम अभियान के तहत प्लास्टिक का उपयोग रोकने के लिए कपड़े के बैग बांट रहा है  |  मध्यप्रदेश में लागू होगा, कैरी यॉर ऑन बैग  अभियान चलाया जाएगा   | अब तक भोपाल में इसके तहत  15 हजार बैग बांटे जा चुके हैं  |  कपड़े के बैग बनाने के लिए महिलाओं की स्व सहायता समूहों को स्वरोजगार दिया जा रहा है  |  इन समूहों ने  पुराने कपड़ों से बैग सिलना शुरू कर दिया है  |   पुराने कपड़ों के कलेक्शन के लिए नगर निगम ने सभी जोन कार्यालयों में कपड़ा कलेक्शन बैंक  की व्यवस्था की गई है |  साथ ही कियोस्क सेंटर से लोग पुराने कपड़े देकर निशुल्क बैग सिलवा सकते हैं |  लोगों और व्यापारियों को प्लास्टिक के प्रति जागरूक करने के लिए निगम अमला व एनजीओ मिलकर काम कर रहे हैं  ...  लोगों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान की जानकारी दी जा रही है | नगर निगम के अपर आयुक्त राजेश राठौर ने बताया कि कुछ एनजीओ और संस्थाएं खुद ही कपड़े के बैग बांट रहे हैं  | नगर निगम ने भोपाल के बड़े तालाब को प्लास्टिक फ्री जोन बनाया है |   लोगों की सुविधा के लिए कियोस्क सेंटर खोला  है, जहां पांच रुपए में कपड़े के बैग दिए जा रहे हैं  | बैग वापस करने पर यह राशि वापस करने की व्यवस्था की गई है  |  यहां शहर के हर हिस्से से लोग घूमने फिरने के लिए आते हैं, इसलिए इस जगह को प्लास्टिक फ्री किए जाने से लोगों को प्लास्टिक के अभियान से रूबरू हो रहे हैं  |   इसी तरह न्यूमार्केट को प्लास्टिक फ्री बनाने के लिए अभियान शुरू किया गया है | जहां दुकानदारों को प्लास्टिक बैग का उपयोग न करने के लिए समझाइश दी जा रही है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 ACCIDENT

देवी विसर्जन के लिए गए थे सभी बच्चे   देवास जिले के सोनकच्छ में  खजुरिया कनका  तालाब में डूबने से 5 बच्चों की मौत हो गई  |  ये सभी बच्चे 13 और 14 साल के थे   | ये बच्चे देवी विसर्जन के लिए गए थे और अचानक गहरे पानी में चले जाने से यह हादसा हो गया  |  सोनकच्छ से सात किमी दूर खजुरिया कनका के तालाब में डूबने से 5 बच्चों की मौत हो गई  | बताया जा रहा है कि माता की प्रतिमा का विसर्जन के लिए ये बच्चे तालाब में गए थे  |  लेकिन अधिकारियों का कहना है कि बच्चे तालाब में स्नान करने के लिए गए थे, यह प्रतिमा विसर्जन करने के दौरान हुआ हादसा नहीं है  | सभी की उम्र 13 से 14 वर्ष बताई जा रही है, जिसमें से दो सगे भाई है  |  बताया जा रहा है कि अभी कुछ और बच्चे पानी में डूबे हो सकते हैं जिन्हें तलाशा जा रहा है  |   पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है  |  घटना के बाद वहां मौजूद दूसरे बच्चों ने तुरंत इसकी सूचना ग्रामीणों को दी, जिसके बाद ग्रामीण यहां पहुंचे और बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी  |  ग्रामीणों ने इस बात की सूचना पुलिस को भी दे दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों के शवों को अस्पताल ले जाया गया  | घटना की जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर श्रीकांत पाण्डे, एसपी चंद्र शेखर सोलंकी   शासकीय अस्पताल पहुंचे  |  दशहरे के त्योहार के दिन हुए इस बड़ी दुर्घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है  | बताया जा रहा है कि दूसरे बच्चों की सूचना के बाद के ग्रामीण तालाब में उतरे और एक-एक करके बच्चों की लाश बाहर निकाली  |  अचानक दशहरे की खुशी गम में बदल गई  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 DIGVIJAY SINGH

दिग्विजय चर्चा में बने रहने देते है ऐसे बयान: नरोत्तम   राज्यसभा सांसद  और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने  RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर निशाना साधा और कहा की  |  जिस दिन मोहन भागवत एकजुटता का संदेश देकर एकता का पालन करेंगे  उस दिन सारी समस्या खत्म हो जाएगी |  उधर पूर्व जनसम्पर्क मंत्री  बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह पर पलटवार करते हुए कहा  की  |  दिग्विजय सिंह चर्चा में बने रहने के लिए जानबूझकर ऐसी बातें  करते हैं |  पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आरएसएस  प्रमुख मोहन भगवत  को लेकर बड़ा बयान दिया  | दिग्विनय सिंह ने कहा की मोहन भागवत  जिस दिन  महात्मा गांधी का रास्ता अपना लेंगे   | उस दिन मॉब लीचिंग जैसे सारे अपराध रुक जायेगे... जिस दिन मोहन भागवत एकजुटता का सन्देश  और एकता का पालन करेंगे  |  उस दिन साड़ी  समस्या हल हो जाएगी  | गौरतलब है की RSS प्रमुख मोहन भागवत ने विजय दशमी के मौके पर नागपुर में कहा की | मॉब  लीचिंग  शब्द पच्छिम देशों से आया है  |  ये शब्द RSS पर थोपा जा रहा है  |  हम एकता का पाठ पढ़ाते हैं |  उधर पूर्व जनसम्पर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा की  |  दिग्विजय सिंह के पास कुछ नहीं है  | वो चर्चा  में बने रहना चाहते है  | इसलिए मोहन भागवत के लिए ऐसा बोल रहे |  मोहन भगवत ने जो कहा है वो सत्य है  | दिग्विजय सिंह को एक बार बैठकर सोचन चाहिए   कांग्रेस ने जाती और भाषा के नाम पर देश को बाटने की कोशिश की  | मोहन भगवत देश में अखंडता के लिए  मर मिटने का संकल्प दिलाने वाले व्यक्ति है                    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 ACCIDENT

उमा के भतीजे भाजपा विधायक राहुल पर केस दर्ज   पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के भतीजे ,बीजेपी विधायक राहुल सिंह की कार ने तीन बाइक सवारों को टक्कर मार दी  | इस घटना में तीनों युवकों की मौत हो गई  | गुस्साए लोग सड़कों पर उतर आये उसके बाद  पुलिस ने विधायक राहुल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया  | ग्रामीणों का कहना है हादसे के वक्त विधायक राहुल सिंह खुद गाड़ी चला रहे थे और वे मौके से भाग गए |  टीकमगढ़ के बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र के पपावनी गांव के समीप बीजेपी विधायक राहुल सिंह की पजेरो जीप की टक्कर से तीन बाइकसवारों की मौत हो गई  ...  घटना के बाद पीड़ितों के परिजनों और ग्रामीणों ने टीकमगढ़-छतरपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया  |   पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के भतीजे खरगापुर विधायक राहुल सिंह तेज गति से कार चला रहे थे और वो एक्सीडेंट कर के भाग गए  |   घटनास्थल से विधायक लिखे होने वाले अक्षर भी टूटे हुए मिले  ... इसके बाद भाजपा विधायक राहुल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया  |  घटना के अनुसार रवि पुत्र नंदू अहिरवार  |  बृजेंद्र और  मदन अहिरवार  बरेठी गांव जा रहे थे | तभी  पपावनी गांव के मंदिर के पास   पीछे से भाजपा विधायक राहुल सिंह लोधी के वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी  |  इससे रवि अहिरवार और  बृजेंद्र अहिरवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और एक अन्य बाइक पर सवार मदन अहिरवार  को  झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, झांसी में इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई  |  मृतक रवि के परिजनों को एक्सीडेंट की खबर मिली, तो उन्होंने चक्काजाम कर दिया  |  परिजनों का आरोप है कि विधायक खरगापुर की पजेरो जीप द्वारा बाइक को टक्कर मारी गई और वे ही गाड़ी चला रहे थे |  इस घटना से नाराज परिजनों ने शवों को पीएम के लिए ले जाने से इंकार कर दिया  |  मौके पर एसडीएम  विकास आनंद व प्रभारी तहसीलदार कमलेश कुशवाह ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी की बात को सुनने के लिए तैयार नहीं हुए  | ग्रामीण विधायक के मौके से भागने से बेहद नाराज थे  | पूर्व  मंत्री यादवेंद्र सिंह बुंदेला भी घटनास्थल पर पहुंचे और कहा कि मुकदमा दर्ज होना चाहिए और मृतकों के परिजनों को न्याय मिलना चाहिए  |  इसके बाद विधायक के नाम से दर्ज पजेरो जीप लेकर चालक विजय यादव  सिटी कोतवाली पहुंच गया  | जहां पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेते हुए गाड़ी को थाना परिसर में रखवाया  | बल्देवगढ़ टीआई बृजेश कहार ने बताया कि विधायक राहुल सिंह के विरुद्ध  मामला दर्ज कर जांच में लिया गया है  |  खरगापुर विधायक राहुल सिंह ने कहा मैं तो फुटेर गांव में सुबह से ही कार्यक्रम में था मुझे विरोधियों द्वारा साजिश कर जबरन फंसाया जा रहा है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 KIDNAPPING

हिन्दू संगठनो ने दी हड़ताल की चेतावनी   टीकमगढ़ के चकरा से गायब हुए युवक  मयंक खरे को  पुलिस अब तक तलाश नहीं पाई है  | आशंका जताई जा रही है की युवक का अपहरण किया गया  है |  हिन्दू संगठन ने चेतावनी देते हुए कहा की अगर पुलिस दो दिन के अंदर इस मामले में कोई कार्यवाई नहीं करती |  तो वो भूख हड़ताल पर बैठेंगे  |    टीकमगढ़ के चकरा से गायब हुए 28  वर्षीय युवक  मयंक खरे का  पुलिस अब तक  पता नहीं लगा  सकी   | जिसको देखते हुए हिन्दू संगठनो ने धरना और हड़ताल की चेतावनी दी है  |  संगठन का कहना है की वो पीड़ित  परिवार के साथ खड़े हैं  | और अगर दो दिन के अंदर कोई कार्यवाई नहीं हुयी तो वो भूख हड़ताल में बैठ जायेंगे  | बतया जा रहा है की  चकरा निवासी इशाक खान भी उसी दिन से गायब है   | आशंका  जताई  जा रही है की युवक मयंक का अपहरण किया गया है |  इशाक की कार बरामद की गई है  जिसमे  खून के निशान मिले हैं |  जिसे पुलिस ने जांच के लिए भेज दिए है   |  हिन्दू संगठनो ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर जांच को लेकर एक ज्ञापन सौंपा  है .|  उधर पुलिस का कहना है की  | वो जांच के करीब है | जल्द ही केस को साल्व कर लिया जायेगा  |  जितने संदिग्ध है उनके ठिकानो पर छापा मारा जा रहा है  | जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जायेगा |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 KISHAN SUISIDE

दो लाख नहीं मिले किसान ने की खुदकशी फसल बर्बाद होने से परेशान था किसान   मुख्यमंत्री कमलनाथ जी  आपकी दस दिन में कर्जमाफी की बात झूठ साबित हो रही है |  आपकी सरकार की कर्ज माफ़ी की घोषणा के बाद भी कर्ज माफ़ नहीं  होने से एक किसान बेहद परेशान था   | ऐसे में अति वर्षा ने उसकी फसल चौपट कर दी  किसान को जब कुछ समझ नहीं आया तो उसने अपने खेत में फांसी लगा कर जान दे दी  |  एक तरफ किसानों का कर्ज माफ़ नहीं हुआ है दूसरी तरफ अतिवर्षा ने फसलें चौपट कर दी हैं  | ऐसे में भी राज्य सरकार अब तक किसानों के पास राहत नहीं पहुंचा रही है  |  इन सारे हालातों से परेशान हो कर एक किसान ने खुदकशी कर ली |  इस किसान पर काफी कर्जा था उसे लगा दो लाख का कर्ज सरकार माफ़ कर ही देगी  | बाकी वह मेहनत से फसल खड़ी कर पैसा कमायेगा और सब का कर्ज चुका देगा लेकिन कमलनाथ सरकार की कर्ज माफ़ी की बात इस किसान के लिए झूठ का पुलंदा साबित हुई  | और रही सही कसार अतिवर्षा ने पूरी कर दी |  लिहाजा इस किसान ने अपने खेत में  पेड़ पर फंदा डालकर फांसी लगा ली  |  रायसेन जिले के बेगमगंज के तुलसीपुर में  किसान वीरेंद्र सिंह ने अपने खेत में  पेड़ से लटककर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली   |  मृतक के भाई सुरेश यादव ने बताया कि उनके भाई   वीरेंद्र सिंह यादव  पिछले कुछ दिनों से अपने खेत में बर्बाद फसल को देख परेशान था |  उनका दो लाख का कर्ज भी माफ़ नहीं हुआ था  | पुलिस ने इस मामले मार्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है  |                               

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 SUISIDE

खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका     एक व्यक्ति ने अपनी लाईसेंसी बंदूक से गोली मारकर खुदकुशी  कर ली  | खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका है |  पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच  शुरू कर दी है |   छतरपुर के महाराजपुर थाने की भाटीपुर मे एक अधेड ने अपनी लाईसेंसी बंदूक से गोली मारकर खुदखुशी कर ली  |  बताया जा रहा है की  देशराज साहू ने भगवान शिव के मंदिर के चबूतरे पर  गोली मार ली   |  गोली लगते ही देशराज की मौके पर मौत हो गई  | सूचना मिलने बाद  पुलिस  मौके पर पहुंची और घटना की जांच  शुरु कर दी  | मृतक देशराज ने खुदकुशी क्यो की यह पता नही चल पाया है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 TRANSPORT  STRIKE

 दस लाख ट्रकों-डंपरों के पहिए थमे   मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार की वादा खिलाफी और पेट्रोलियम पदार्थो की मूलयवृद्धि के खिलाफ प्रदेश के ट्रांसपोर्टर हड़ताल पर चले गए हैं | . इससे प्रतिदिन करोड़ों का कारोबार प्रभावित हो रहा है  | इस हड़ताल के चलते साढे दस लाख से ज्यादा ट्रकों और डम्परों के पहिये थम गए हैं  |   डीजल की कीमतों को कम करने और टैक्स घटाने सहित पांच सूत्रीय मांग को लेकर राजधानी सहित प्रदेश भर के ट्रांसपोर्टरों ने शनिवार से हड़ताल शुरू कर दी है |  24 घंटे में ही  भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर सहित सभी जिलों में हड़ताल का असर दिखन शुरू हो गया है  | ट्रांसपोर्टर कमलनाथ सरकार की वादा खिलाफी से खासे नाराज हैं   | करीब 70 प्रतिशत ट्रांसपोर्टरों ने छोटे व बड़े ट्रकों,डंपर,टैंकर खड़े कर दिए  |  30 प्रतिशत ऐसे ट्रक चले जो प्रदेश से बाहर के हैं | दो से तीन दिन में बाकी 30 प्रतिशत वाहनों के पहिए भी थम जाएंगे | .  ट्रांसपोर्टरों ने हड़ताल के पहले दिन करीब 200 करोड़ रूपये  का नुकसान होने का दावा किया है  |  ट्रांसपोर्टरों के मुताबिक प्रदेश में करीब 15 लाख मझौले व बड़े ट्रक,डंपर व टैंकर हैं  |   इनमें 10.5 लाख मालवाहक वाहन नहीं चले  | मध्यप्रदेश ट्रक ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री कमलनाथ व परिवहन विभाग के आला अधिकारियों से मिलने पर भी हमारी मांगें नहीं मानीं गईं  |  जिस कारण ट्रकों को खड़ा कर अनिश्चितकालीन समय के लिए हड़ताल शुरू कर दी है  |   करीब 15 ट्रांसपोर्टर परिवहन मंत्री डॉ. गोविंद सिंह से मिलने गए थे, लेकिन उन्होंने कहा कि पेट्रोल- डीजल पर बढ़ाया गया 5 प्रतिशत वैट का फैसला कैबिनेट में लिया गया है, इसलिए बढ़े पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई कमी नहीं की जा सकती  |   एसोसिएशन ने दावा किया है कि दूसरे प्रदेशों से इंदौर में माल लेकर कोई ट्रक नहीं आया है |  सोमवार से मध्यप्रदेश से होकर गुजरने वाले ट्रकों पर भी रोक लगाई जाएगी  |   हड़ताल से डिलिवरी नहीं दे पाने के कारण ई कॉमर्स वेबसाइट ने 140 करोड़ के ऑर्डर रद्द कर दिए हैं  |  एसोसिएशन ऑफ पार्सल ट्रांसपोर्ट एंड फ्लीट कैरियर के प्रवक्ता प्रवीण अग्रवाल के मुताबिक दूसरे प्रदेश से आने वाले किराना और दूसरे सामान के ट्रकों को अनलोड नहीं करने की घोषणा हमने पहले ही कर दी थी  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 DIGVIJAY SINGH

संघ बताये क्या नाथूराम गोडसे देशभक्त था   कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा  कि गांधी की विचारधारा से आरएसएस व भाजपा की विचारधारा बिल्कुल विपरीत है  |  इन लोगों को जवाब देना चाहिए कि   क्या नाथूराम गोड़से देशभक्त था? दिग्विजय सिंह ने  कहा कि व्यापमं घोटाले में जिन्हें क्लीनचिट मिली, उनकी जांच दोबारा की जाए  |  पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि व्यापमं घोटाले में सीबीआई ने जिन लोगों को क्लीन चिट दी है, उन पर लगे आरोपों की जांच नए सिरे से होनी चाहिए    इसके लिए वह पहले राज्य सरकार से अनुरोध करेंगे कि वह कोर्ट जाए  |  अगर सरकार कोर्ट नहीं जाती है तो वह खुद व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में इसकी लड़ाई लड़ेंगे |  दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा को व्यापमं घोटाले में जेल जाना पड़ा था  |  व्यापामं घोटाले के मुख्य सूत्रधार नितिन महेंद्र को सीबीआई ने जांच में क्लीन चिट दे दी  |   इसलिए सीबीआई जांच पर शुरू से सवाल उठ रहे हैं  |  भाजपा व आरएसएस द्वारा गांधी जयंती मनाए जाने  पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि गांधी की विचारधारा से आरएसएस व भाजपा की विचारधारा बिल्कुल विपरीत है  |   उन्होंने कहा कि वह इन लोगों से एक ही सवाल करना चाहते हैं कि क्या नाथूराम गोड़से देशभक्त था? इस सवाल का उत्तर उन्हें देना चाहिए |  दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में अति बारिश के कारण काफी धन-जन की हानि हुई है  | सीएम कमलनाथ आर्थिक मदद मांगने दिल्ली गए थे   | सीएम ने केंद्र सरकार को बताया कि प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से 16 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है  | भाजपा  सांसदों को प्रदेश की जनता को राहत दिलाने के लिए पीएम पर मदद के लिए दबाव बनाना चाहिए  | दिग्विजय सिंह ने कहा कि हनीट्रेप मामले में राज्य सरकार काफी गंभीर है |   पिछले 15 साल से प्रदेश में भाजपा सरकार होने के कारण स्थितियां काबू से बाहर हो गई थीं  |  हर कोई प्रदेश को लूटने लगा  |   इसी लूट का प्रतिफल हनीट्रेप है  | उन्होंने कहा कि सरकार पूरी गंभीरता से इस मामले की जांच करा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

BAHUJAN SAMAJ PARTY

टिकट के लिए पहले सत्य -निष्ठा की कसम   मध्यप्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव के दौरान पार्षदों की खरीद-फरोख्त की आशंका को लेकर बहुजन समाज पार्टी सशंकित हो उठी है |  पार्षद का टिकट देने के पहले प्रत्याशियों से इस बात की कसम भी ली जाएगी कि जीतने के बाद प्रलोभन में आकर निष्ठा नहीं बदलेंगे  | पार्टी ने सभी जिलों में अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारी की है |   बहुजन समाज पार्टी  को इस बात की आशंका सता रही है कि नगरीय निकाय चुनाव के बाद उसके पार्षद 'हार्स ट्रेडिंग" के शिकार हो सकते हैं  | इसलिए टिकट देने के पहले ही पार्टी संबंधित दावेदार को इस बात की शपथ दिला रही है कि पार्षद का चुनाव जीतने के बाद वे किसी भी तरह के प्रलोभन में आकर अपनी निष्ठा नहीं बदलेंगे |  बसपा के प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल ने बताया कि सभी जिलों में बैठकों के दौर चल रहे हैं  |  पार्टी ने प्रदेश के सभी जिलों में निकाय चुनाव लड़ने की रणनीति बनाई है |   जिला पदाधिकारियों की बैठक में भी इस मुद्दे पर विचार-विमर्श किया गया था  |   एक सवाल के जवाब में बसपा अध्यक्ष ने बताया कि हम पूरी तरह आश्वस्त होने के बाद ही दावेदारों को टिकट देंगे  | ऐसे लोगों से शपथ भी ली जा रही है कि वे जीतने के बाद किसी भी तरह के प्रलोभन से दूर रहेंगे और पार्टी के निर्देशों पर ही काम करेंगे  |  बसपा अध्यक्ष बोले कि हमें आशंका है कि पार्षदों को प्रभावित किया जा सकता है  | इसलिए  भरोसेमंद लोगों पर ही दांव लगाया जाएगा  | चुनाव जीतने के बाद भी पार्टी के साथ डटे रहें, ऐसे कार्यकर्ताओं को टिकट देने की रणनीति बनाई गई है   विधानसभा में सरकार को समर्थन दे रही बसपा को डर है कि महापौर चुनाव के दौरान समर्थन पाने की खातिर उसके पार्षदों को प्रलोभन दिए जा सकते हैं  |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 RAVAN DASHERA

रावण जलेगा या बारिश में भीगेगा   बारिश अभी विदा नहीं हुई है ऐसी में दशहरे को लेकर सवाल खड़ा ही गया है कि इस बार रावण जलेगा या रावण बारिश में भीगेगा  ... मौसम के जानकारों का मानना है कि इस बार दशहरे पर भी देश के कई हिस्सों में बारिश होगी |  मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार, यूपी समेत विभिन्न राज्यों में अक्टूबर के पहले हफ्ते में भी बारिश का दौर जारी है  |  इससे नवरात्र के आयोजन तो प्रभावित हुए ही हैं, आशंका जताई जा रही है कि क्या रावण दहन हो पाएगा? इस बार दशहरा 8 अक्टूबर, मंगलवार को है  |  रावण के पुतले बनाने का काम जारी है, लेकिन मैदानों में जमा पानी चिंता पैदा कर रहा है  |  भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि 08 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना,  आंतरिक कर्नाटक, केरल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है |  इसी तरह छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, मध्य महाराष्ट्र, मराठावाड़ा और कोंकण तथा गोवा में वज्रपात के साथ अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने की संभावना है  | गूगल की वेदर सर्विस के अनुसार, महाअष्टमी और महानवमी के दिन बारिश हो सकती है, लेकिन दशहरे के दिन मौसम खुला रहेगा  | इसी तरह एक्यू वेदर  का भी अनुमान है कि दशहरे पर मौसम मेहरबान रहेगा और धूप खिली रहेगी, यानी रावण दहन बिना किसी परेशानी के होने की संभावना है |  स्काइमेट का अनुमान  है कि  8 अक्टूबर के आसपास उत्तर कर्नाटक और महाराष्ट्र के सटे क्षेत्रों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है जिससे दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में बारीश हो सकती है |  हालांकि, भारी बारिश की आशंका कम है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 VISHWAS SARANG

सारंग:कांग्रेस के पास पिता-पुत्र के अलावा प्रत्याशी नहीं शोभा:बीजेपी नेता के बेटे परिवारवाद की बात कर रहे       पूर्व मंत्री विश्वास सारंग ने झाबुआ चुनाव को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा की | झाबुआ उप चुनाव में भाजपा की जीत होगी  | कांग्रेस परिवार वाद की पार्टी  है  | कांग्रेस नेता शोभा ओझा ने विश्वास के बयान पर पलटवार करते हुए कहा की  | विश्वास सारंग जो की पूर्व नेता कैलाश सारंग के बेटे है  | वो परिवार वाद की बात कर रहे हैं  |   झाबुआ उप चुनाव को लेकर सियासत गरमाई हुयी है  |  झाबुआ में कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के चुनाव लड़ने को लेकर पूर्व मंत्री विश्वास सारंग ने कहा की  | कांग्रेस परिवार वाद की पार्टी है | पहले बेटा और अब पिता चुनाव लड़ रहे   |  यह  कहाँ  का नियम है  |   ट्रांसपोर्टर हड़ताल कांग्रेस और कमलनाथ सरकार की देन है   | . पूरे देश मे सबसे ज्यादा मंहगा डीजल और पेट्रोल एमपी मे मिलता  है  |  सरकार ने पिछले 08 महीने मे क्या काम किया इसका हिसाब  नही दे रहे   |  और  बीजेपी से हिसाब मांगते है  | पटवारियों की हड़ताल पर सांरग ने सरकार पर आरोप लगाया और कहा की  यह सरकार उद्योगपतियों की सरकार है  |  इसमे छोटे कर्मचारियों का अपमान किया जाता है |  कांग्रेस मीडिया प्रभारी शोभा ओझा ने विश्वास सारंग पर पलटवार करते हुए कहा की  | सारंग जो की बीजेपी नेता कैलाश सारंग के बेटे है वो परिवार वाद की बात कर रहे  | सारंग भूल जाएँ की कांग्रेस में प्रत्याशी नहीं है   | झाबुआ में जनता कांग्रेस को आशीर्वाद देगी  |  और  जीत होगी  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 CRIME

मासूम नाबालिगों ने बताई शोषण की दास्तां     इंसानी रिश्तों को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है  |  एक कलयुगी चाचा अपनी दो सगी नाबालिग भतीजियों का  छह महीने से  शारीरिक शोषण कर रहा था  | बच्चियों ने अपनी पररदा आंगनवाड़ी  कार्यकर्ताओं को बताई  |  जिसके बाद पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया |  दोनों मासूम बच्चियों की माँ नहीं होने की वजह से बच्चियां अपने चाचा के घर रहती थी |  छतरपुर में  महाराजपुर थाने के मनकारी मे एक  कलयुगी चाचा ने अपनी सगी दो नाबालिग भतीजियो का छह महीने तक शारीरिक शोषण किया    लेकिन यह बात उस समय उजागर हुई जब इन नाबालिग बच्चियों  ने  आगंनबाडी मे अपने चाचा के कुकर्म की बात बताई  | आगंनबाडी की कार्यकर्ताओं ने इसकी शिकायत पुलिस से की  |  इसके बाद एस पी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुये  महाराजपुर थाना पुलिस को पीडित नाबालिग  बच्चियो के पास जांच करने भेजा तो  . उन्होने चाचा के कुकर्म की पूरी कहानी सुनाई  |   पीडित बच्चियो की उम्र नौ साल और बारह साल बताई जा रही है   |  पुलिस ने आरोपी चाचा उमेश अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया है  | बतया जा रहा है की दो सगी मासूम बच्चियो की मां नही है  | बच्चियों का  पिता मजदूरी का कार्य करता है  | इस कारण बच्चियां अपने चाचा के पास रहती थीं  |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 AVAS YOJNA

फ्लैट की लॉटरी नहीं  महिलाओं का हंगामा   ग्वालियर में राजीव आवास योजना में जब कुछ महिलाओं के नाम फ्लैट के लिए लॉटरी में नहीं आये तो इन महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया  | एक महिला ने नेता प्रतिपक्ष कृष्णराव दीक्षित और योजना  के नोडल अधिकरी पवन सिंघल पर  चप्पल से वार किये  |  इन महिलाओं ने नेताओं और अफसरों के साथ मारपीट भी की  |  इन महिलाओं का आरोप है की नेताओं और अधिकारीयों ने लॉटरी में गड़बड़ी की है  |  कृष्णराव दीक्षित और आवास के नोडल अधिकरी पवन सिंघल पर पीछे से चप्पल मारी | घटना के बाद मौके पर हंगामा हो गया और फोर्स कॉल करना पड़ा   यहां महिलाओं ने ता़ेडफोड़ भी की और पर्चियां, लैपटॉप व अन्य सामान फेंक दिया  |   अफसरों और नेताओं ने लॉटरी न निकलने वाली महिलाओं को काफी समझाया था लेकिन बात नहीं बनी  |  नगर निगम की रिपोर्ट पर आरोपी महिला व उसकी साथी महिलाओं के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा व मारपीट मामला दर्ज कर लिया गया है  |  राजीव आवास योजना  का नाम अब प्रधानमंत्री आवास योजना हो गया है लेकिन यह राजीव आवास योजना के नाम से ही जानी जाती है  | इसके तहत उपनगर ग्वालियर में शर्मा फार्म और महलगांव पहाड़ी पर फ्लैटों का निर्माण किया गया है  | इन फ्लैटों का ही लॉटरी पद्घति से आवंटन किया जाता है जिसे पार्षदों की कमेटी अनुशांसित करती है  | इसके बाद ही आवंटन होता है  |  लॉटरी से आवास निकलने के बाद जब लीला जाटव  और उसकी साथी महिलाओं की लॉटरी नहीं निकली तो वे भड़क गईं  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 ACCIDENT

जान पर खेलकर एक शख्स ने मचाई जान   जल्दबाजी कई बार मुसीबत का सबब बन जाती है  | भोपाल रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ रही  युवती  का पैर स्लिप हो गया  |  वह ट्रेन के नीचे गिरती उससे पहले ही कुछ लोगों ने समय रहते उसे बचा लिया  |  भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार  पर  चलती ट्रेन में दौड़कर चढ़ रही एक युवती का पैर फिसल गया  |  वह ट्रेन से गिरने वाली थी कि कुछ लोगों ने दौड़कर उसे बचा लिया  | संतुलन बिगड़ने के कारण वह ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच  आ गई थी  |  युवती को बिल्कुल भी चोट नहीं आई है  |  युवती का नाम मुस्कान (19) है |  वह भोपाल के जहांगीराबाद की रहने वाली है  |   बिलासपुर जाने के लिए ट्रेन के बी-2 कोच में चढ़ रही थी तभी यह घटना हुई  |   ये पूरी घटना रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी में कैद हो गई  | उसमें साफ नजर आ रहा है कि धीरे-धीरे ट्रेन रफ्तार पकड़ती जा रही है  |  तभी एक लड़की दौड़ते हुए ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करती है  | लेकिन रफ्तार ज्यादा होने के चलते उसका संतुलन बिगड़ जाता है और उसका पैर फिसल जाता है  | स्टेशन पर खड़े कुछ लोगों ने उसे देख लिया  ये  लोगों  बिना एक पल गंवाए वो लड़की की तरफ दौड़े और उसे एक झटके में ट्रेन से खींच लिया  |  इसी दौरान कुछ और लोग भी दौड़े-दौड़े आए और लड़की को सकुशल प्लेटफॉर्म पर खींच  लिया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 ACCIDENT

जान पर खेलकर एक शख्स ने मचाई जान   जल्दबाजी कई बार मुसीबत का सबब बन जाती है  | भोपाल रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ रही  युवती  का पैर स्लिप हो गया  |  वह ट्रेन के नीचे गिरती उससे पहले ही कुछ लोगों ने समय रहते उसे बचा लिया  |  भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार  पर  चलती ट्रेन में दौड़कर चढ़ रही एक युवती का पैर फिसल गया  |  वह ट्रेन से गिरने वाली थी कि कुछ लोगों ने दौड़कर उसे बचा लिया  | संतुलन बिगड़ने के कारण वह ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच  आ गई थी  |  युवती को बिल्कुल भी चोट नहीं आई है  |  युवती का नाम मुस्कान (19) है |  वह भोपाल के जहांगीराबाद की रहने वाली है  |   बिलासपुर जाने के लिए ट्रेन के बी-2 कोच में चढ़ रही थी तभी यह घटना हुई  |   ये पूरी घटना रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी में कैद हो गई  | उसमें साफ नजर आ रहा है कि धीरे-धीरे ट्रेन रफ्तार पकड़ती जा रही है  |  तभी एक लड़की दौड़ते हुए ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करती है  | लेकिन रफ्तार ज्यादा होने के चलते उसका संतुलन बिगड़ जाता है और उसका पैर फिसल जाता है  | स्टेशन पर खड़े कुछ लोगों ने उसे देख लिया  ये  लोगों  बिना एक पल गंवाए वो लड़की की तरफ दौड़े और उसे एक झटके में ट्रेन से खींच लिया  |  इसी दौरान कुछ और लोग भी दौड़े-दौड़े आए और लड़की को सकुशल प्लेटफॉर्म पर खींच  लिया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 PATWARI HADTAL

माफी मांगने तक जारी  रहेगी हड़ताल   उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी के पटवारियों को बेईमान और रिश्वत  खोर बताने वाले  बयान को लेकर  प्रदेश भर के पटवारियों ने अनिश्चित कालीन  हड़ताल शुरू कर दी है |  पटवारियों ने  बयान को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन दिया  |  और  अपने बस्ते तहसील दफ्तर में जमा कर दिए  | पटवारियों ने मांग की है की जीतू पटवारी खुले मंच से अपने बयान पर माफी मांगे नहीं तो  हड़ताल जारी रहेगी . |  कमलनाथ सरकार के  उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी के  सभी पटवारियों को घूसखोर कहने पर प्रदेश के पटवारी खफा हैं    | . टीकमगढ़ में भी सभी  पटवारियों ने तहसील स्तर पर इसका विरोध  जताया है  ...टीकमगढ़ में पटवारी संघ के जिला अध्यक्ष के साथ  300 से अधिक पटवारी  अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए है |   पटवारियों ने  तहसील में अपने बस्ते  जमा कर  दिए है  |  और  तसीलदार को जीतू पटवारी के खिलाफ ज्ञापन सौंपा है  पटवारियों ने मांग की है की जीतू पटवारी ने खुले मंच से सभी पटवारियों को घूसखोर और बेईमान कहा  | यह सही नहीं है  |  इसके लिए  पटवारी को मंच से माफी मांगनी होगी  |  पटवारियों ने सरकार से वेतनमान बढ़ाने की भी मांग की है  |  पटवारियों का कहना है की अगर मांगे नहीं मानी गई तो वो हड़ताल पर बैठे रहेंगे  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 EXPIRAY DATE BOTTLE

मरीजों को  लगाई जा रही हैं एक्सपायरी डेट बॉटल     संजय गांधी अस्पताल की  एक बड़ी लापरवाही सामने आई है  | अस्पताल में भर्ती मरीजों को एक्सपायरी डेट की बॉटल चढ़ाई  गई  |  मामला संज्ञान में आते ही एक्सपायरी डेट की बॉटल को निकाल लिया गया |  और  जिम्मेदार लोग इस मामले को  दबाते नजर आये |   रीवा के संजय गांधी अस्पताल में एक बार फिर बड़ी लापरवाही देखने को मिली  | अस्पताल स्टाफ ने अस्पताल में एक भर्ती  मरीज को रात में एक्सपीयरी डेट की बॉटल  चढ़ा दी  | अस्पताल प्रबंधन को खबर लगते ही रात में ही  बॉटल  चेंज कर दी  गई   ताकि किसी को खबर ना लगे  | अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से मरीजो के रोग कम होने के बजाए  यहाँ  बढ़ने का खतरा ज्यादा है  | हम आपको दिखा रहे है एक्सपायरी डेट की ये बोटल   |  जो  रात में भर्ती मरीज को लगाई गई  |   अस्पताल के इस कारनामे की जानकारी  बेचारे उस मरीज को भी  नहीं  थी |      इस बारे में जिम्मेदार  लोग इधर उधर की बाते करते नजर आये  | यह पहला मामला नहीं है जब  संजय गांधी अस्पताल की लापरवाही सामने आई हो  ... इससे पहले भी दखल न्यूज़ ने दवाइयों में हो रही धांधली को दिखाया था  | अस्पताल प्रबंधन के लापरवाही  कीं शिकायतें कई बार रीवा कलेक्टर और कमिश्नर के पास लोगों द्वारा की जा चुकी है  |   मगर आज तक   कोई ठोस कार्यवाई नहीं की गई |  ऐसा लगता है प्रशासन यहाँ  कोई बड़ी घटना के इंतज़ार में है  .| कांग्रेस सरकार यह दावा करती आ रही है की अस्पतालों की व्यवस्था अच्छी  है  |  और मरीजों को सबकुछ अस्पताल से फ्री मिल रहा है  |  लेकिन वास्तविकता इससे कोसों  दूर है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 ACCIDENT

7 यात्रियों की मौत,36 यात्री  घायल   भोपाल से छतरपुर जा रही यात्री बस देर रात  रीछन नदी के पुल से नीचे गिर गई थी  |  इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है  |  वहीं तीन दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं  |  इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रदेश सरकार ने 4-4 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है  |  भोपाल से छतरपुर जा रही यात्री बस रायसेन से पहले दरगाह के पास रीछन नदी के पुल से नदी में गिर गई  |  यह हादसा रात डेढ़ बजे के करीब हुआ  |   इस हादसे में सात यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है   | लेकिन उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है, जबकि तीन दर्जन से ज्यादा लोगों के घायल होने की जानकारी है  ... कोतवाली पुलिस के मुताबिक छतरपुर जा रही बस पुल पर पहुंचने से पहले अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी  |  रात होने की वजह से अधिकतर यात्री नींद में थे  |  बस के गिरते ही चीखपुकार मच गई  | जिसे सुनकर स्थानीय लोग मदद के लिए तत्काल मौके पर पहुंच गए  |  वहीं लोगों ने पुलिस को सूचित किया जिस पर कोतवाली पुलिस बस व एसडीआरएफ की टीम भी राहत के लिए तत्काल मौके पर पहुंच गई | रात ढाई बजे तक सात यात्रियों के शव नदी में आधी डूबी बस से निकाले जा चुके थे  |  वहीं 3 दर्जन से ज्यादा घायल यात्रियों को बस से निकालकर इलाज के लिए विभिन्न वाहनों से रायसेन जिला अस्पताल भेजा गया   |  घायलों में कुछ यात्रियों की स्थिति गंभीर है  |  बताया जा रहा है कि यहां पुलिया के पास एक गड्ढा है, इसमें तेज रफ्तार बस का बैलेंस बिगड़ गया और वह ब्रिज की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे उफनती हुई नदी में जा गिरी  |  हादसे में कुछ यात्रियों के पानी में बहने की बात भी सामने आ रही है  |  हादसे में यात्रियों को बचाने के लिए पानी में उतरी रेस्क्यू टीम को अंधेरे में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा  | बस में फंसे यात्रियों को निकालने में टीम के कुछ सदस्यों को बस की खिड़की के कांच भी लग गए  |  बस को रस्सी के सहारे खींचकर सीधा किया गया और फिर यात्रियों को रस्सी के जरिए लाइफ जैकेट पहनाकर बाहर निकाला गया  |   रेडक्रॉस से  फौरी मदद के तौर पर मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता  दी जा रही है  |  वहीं दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को साढ़े सात हजार रुपए और घायलों को पांच-पांच हजार रुपए की सहायता राशि दी  गई   |  आज सुबह प्रदेश के शिक्षा मंत्री प्रभुराम चौधऱी घायलों से मिलने रायसेन अस्पताल पहुंचे और उन्होंने बताया मृतकों के परिजनों को शासन चार चार लाख रुपये की आर्थिक मदद देगा   |                 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 NAVRATRI

बरसते पानी में  उत्साह और श्रद्धा के साथ गरबे किए   नवरात्र के मौके पर रतलाम में बारिश के बीच भी माँ की आराधना में गरबे किये जा रहे हैं   |  तड़के और संध्या के समय कलिका माता मंदिर प्रांगण में पारम्परिक गरबा किया जाता है  |  बरसते पानी में भी यह गरबे जारी रहते हैं  |  रतलाम का प्राचीन और ऐतिहासिक श्री कालिका माता मंदिर इन दिनों आकर्षण का केंद्र बना हुआ है  |   यहां प्रतिदिन दर्शनाें और पूजा अर्चना के लिए तो श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता ही है लेकिन नवरात्रि के दिनों में यहां का माहौल दर्शनीय रहता है  | यहां सुबह और शाम दोनों समय गरबे होते हैं |  इंद्रदेवता की मेहरबानी के बीच बरसते पानी में भी बालिकाओं के उत्साह में कमी नहीं आई और  पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ गरबे किए  |  कालिका माता मंदिर जन-जन की आस्था और श्रद्घा का केंद्र है  | यहां वर्षों से सुबह और रात में गरबारास का आयोजन हो रहा है  |  इसमें बड़ी संख्या में बालिकाएं, युवतियां और महिलाएं गरबारास कर मां दुर्गा की आराधना कर रही हैं   | सुबह बरसते पानी में युवतियों और महिलाओं ने गरबारास कर शक्ति की भक्ति का परिचय दिया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

CHAPAMAR

क्राइम ब्रांच ने मोहना से पकड़ा डीजल   ग्वालियर की क्राइम ब्रांच पुलिस  ने मोहना के एक ढाबे पर छापा मारकर 92 ड्रम में भरा लगभग 17 हजार लीटर डीजल जब्त कर लिया  .| पुलिस ने ढाबा  संचालक को भी  गिरफ्तार किया है  |  यह चोरी का डीजल सस्ते में खरीदकर महंगे दाम पर लोगों को बेचता था  ... मोहना का ढाबा संचालक रायरू डिपो से निकलने वाले टैंकरों से चोरी का डीजल अाधी कीमत पर खरीदकर इसे 10 से 20 रुपए कम दर पर ट्रक, बस ऑपरेटरों और ग्रामीणों को  बेचता था   | ग्वालियर क्राइम ब्रांच की टीम ने जब इसके यहाँ छापामारा तो इसके पास 92 ड्रम भरकर डीजल मिला  | ढाबा संचालकों व जब्त डीजल को मोहना पुलिस  के सुपुर्द कर दिया गया है और मोहना थाने में ईसी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है  |  पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने निर्देश पर क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी दामोदर गुप्ता मोहना क्षेत्र के ढाबों की पड़ताल के लिए निकले थे  |   पुलिस को सूचना मिली थी कि दौरार क्षेत्र में एक ढाबे पर भारी मात्रा में डीजल रखा हुआ है   |  एसडीओपी प्रवीण अष्ठाना ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी वीर सिंह धाकड़ अभी फरार हैं और पुलिस उसकी तलाश कर रही है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 NAGAR NIGAM

सांसद नहीं करते नियम का पालन   एक तरफ नए परिवहन नियमों से जहाँ लोग परेशान हैं  |  वहीँ ये नियम बनाने वाले खुद इन नियम कानूनों  का पालन नहीं करते  | सागर से बीजेपी सांसद राज बहादुर ने अपनी गाडी पर नंबर लिखवाना तक उचित नहीं समझा  और वे बिना नंबर की गाडी में घूमते रहते हैं |  पुलिस भी ऐसे लोगों के खिलाफ कोई एक्शन  लेने की बजाये उनके सामने हाथ बांधे खड़ी नजर आती है  |  एक तरफ देश मे नए व कठोर  परिवहन नियम बनाये जा रहे हैं और उनसे जनता परेशान हो रही हैं |  नियमों का पालन न करने वालों पर   बड़े बड़े जुर्माने किये जा रहे हैं  |  वहीँ संसद ने नियम कानून बनाने वाले  भारतीय जनता पार्टी  के सांसद  राज बहादुर ने अपनी गाड़ी पर  नंबर  लिखवाना तक   उचित नही समझा   |  जब  उनसे पूछा तो कहने लगे कि मुझे नही पता कि नंबर नही लिखा  |  अब नंबर लिखवाते हैं |  पुलिस प्रशासन  भी आम लोगों को तो नियम कानून के नाम पर कुछ ज्यादा ही सख्त हो जाता है  | लेकिन राजनेताओं पर कार्यवाही करने से बचता ही नहीं उनके सामने हाथ बांधे खड़ा नजर आता है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 video vayrel

बतखों में रहकार बदले मुर्गी  के रंग ढंग   पुरानी कहावत है जैसी संगत में रहते हैं वो रंग ढंग हम पर भी चढ़ने लगता है  .| आज वीडियो वायरल में बात  एक ऐसी मुर्गी की जो बतखों के साथ रहकर उनके जैसी हो गई है  | इस मुर्गी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है  |  शायद इसको कहते हैं संगत का असर  |  जिसके साथ रहोगे वैसे ही हो जाओगे  | अब आप इस मुर्गी को ही देख लीजिये  |  यह दिन भर  बतखों के साथ रहती है रात को उनके सोने की जगह आ जाती है  और  अब उन जैसी ही हो गई है  | बतखों के साथ रहते रहते इसमें भी बतखपान साफ़ नजर आने लगा है   अब तो इसने अपना अंदाज छोड़ के डक वॉक शुरू कर दिया है  |  जो भी इस मुर्गी को देखता है |  वो ठहाके बिना लगाए रह ही नहीं पाता  | अब भी देख लें मुर्गी का डक वॉक   |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 ACCIDENT

मांडू रोड पर धरावरा फाटा के पास हुआ हादसा   धार में मांडू रोड पर सामने से आ रहे ट्रक से बाइक की जबर्दस्त भिड़ंत हो गई  | बाइक सवार टकराकर 10 फीट दूर जाकर गिरे  |  सिर में चोट लगने से मामा-भानजा सहित तीन की मौके पर ही मौत हो गई  | शवों को पिकअप वाहन से जिला अस्पताल लाया ले जाया गया  |  पुलिस ने ट्रक को जब्त कर  ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है |  बाइक सवार तीनों लोग रिश्तेदार थे  |  वे धार  के केसरपुरा से पिपलीमाला जा रहे थे  |  इसी दौरान दोपहर में उनकी बाइक धरावरा फाटे पर सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई  |  इस जबर्दस्त भिड़ंत में तीनों दस फुट दूर जा कर गिरे |   सिर में चोट लगने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई  |   मौके पर कोतवाली पुलिस ने तीनों के शव को वाहन से जिला अस्पताल भिजवाया  | कोतवाली थाना प्रभारी सुबोध श्रोत्रिय ने बताया कि तीन लोगों की मौत  घटना स्थल पर ही हो चुकी थी  | ट्रक को जब्त कर लिया गया है  |  केसरपुरा गांव के लागों ने सुबह मांगीलाल और सरवन को मजदूरी करने के लिए कहा था  |    लेकिन उन्होंने मना कर दिया  | मांगीलाल ने भानजे अक्षय से कहा कि मैं बाइक में पेट्रोल डलवा देता हूं, बेटी की शादी की प्लानिंग को लेकर पिपलीमाल चलना है  |  तीनों बाइक से  पिपलीमाल के लिए निकले थे  तभी यह हादसा हो गया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 KAMALNATH

बापू का रास्ता अपनाना है,उसी पटरी चलना है   गाँधी पदयात्रा में मुख्यमंत्री कमलनाथ शामिल हुए |  मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा बापू ने देश को आजादी दिलाई  |  वे अंग्रेजों से लड़े और देश को नई दिशा दी | उन्होंने कहा कि, गांधी जी के सिद्धांतों पर चलकर ही हम समाज को एक सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ा सकते हैं  |  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वें जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री कमलनाथ पदयात्रा में शामिल हुए  | उन्होंने कांग्रेस की परंपरागत टोपी पहन रखी थी   पदयात्रा जवाहर भवन से प्रारंभ होकर, रोशनपुरा से मिंटो हाॅल स्थित गांधी प्रतिमा तक आयोजित की गई  | मिंटो हाॅल में पदयात्रा के बाद भजनों का कार्यक्रम हुआ  |  जिसके बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने  कहा कि मौजूदा दौर में जो हालात हैं उनका सामना करने के लिए आज महात्मा गांधी की आवश्यकता है  |  गांधीजी के विचारों में सांप्रदायिकता के लिए कोई स्थान नहीं था, कांग्रेस सभी को जोड़ने का काम करती है  |   उन्होंने कहा कि, गांधी जी के सिद्धांतों पर चलकर ही हम समाज को एक सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ा सकते हैं  |  पदयात्रा में मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा के आलावा कुछ मंत्री  |  विधायक और कांग्रेस काफिकर्ता शामिल हुए | इस अवसर पर लोगों से कमलनाथ ने कहा कि बापू के सिद्धांत और दर्शन देश की सबसे बड़ी पूंजी है  |  और गाँधी दर्शन की देश में  बड़ी से बड़ी चुनौतियों का सामना करने के लिए पर्याप्त है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 PRATADNA

परेशान महिला की नहीं सुनी एसडीएम ने पांच बच्चियां हुईं तो महिला को घर से निकाला कमलनाथ सरकार का अहंकारी अधिकारी   हुक्मरानों आपके सुशासन में   |  पांच बच्चियां होने पर एक महिला को परिवार वालों ने मारपीट कर बच्चियों सहित घर से निकाल दिया  |  पीड़ित महिला जब अपनी शिकायत लेकर एडीएम के पास पहुँची तो एसडीएम ने  उसका आवेदन लेने से ही इंकार कर दिया |  महिला एसडीएम के आगे पीछे घूमती रही लेकिन प्रशासन ने उसकी एक नहीं सुनीं  |   हालाँकि पुलिस ने महिला की शिकायत पर कार्यवाही का आश्वासन जरूर दिया है  |  दुनिया चांद पर पहुंच रही है ,लेकिन आज भी बेटियां होना  लोगों को खलता है  | एक के बाद एक पांच बेटियां होने पर एक परिवार ने अपनी बहु के साथ जमकर मारपीट की और पांचों छोटी छोटी बच्चियों के साथ उसे घर से निकाल दिया  | बेटियां होने पर ऐसी सजा किसी को भी परेशानी में डाल सकती है  ... इस मामले में हद तो तब हो गई जब पीड़ित महिला न्याय की आस लेकर एसडीएम अशोक तिवारी  के पास गई तो पद के अहम् से भरे  अधिकारी ने उससे आवेदन लेना तक उचित नहीं समझा  |  मध्यप्रदेश सरकार महिलाओं के लिए बातें तो बड़ी बड़ी करती है लेकिन उसके अधिकारी महिलाओं की शिकायत तक सुनना मुनासिब नहीं समझते  |  पीड़ित महिला अपनी बच्चियों को लेकर एसडीएम के आगे पीछे मिन्नतें करती रही लेकिन एसडीएम साहब का कलेजा नहीं पसीजा  |  एसडीएम साहब के लिए ये कोई बड़ा मामला था नहीं  | इस गरीब महिला के लिए किसी नेता ने भी फोन नहीं किया था |  इसलिए उन्होंने पीड़िता की कोई सुनवाई नहीं की   | इस दुखियारी महिला और उसका साथ देने आये वकील की बातों का कमलनाथ सरकार के इस अधिकारी पर कोई असर नहीं पड़ा |  पीड़ित महिला फौरी तौर पर अपने और पांच बच्चियों के लिए प्रशासन से कुछ राहत चाहती थी |  लेकिन प्रशासन के लापरवाह रवैये से लगा की सम्माज की तरह एसडीएम और प्रशासन भी इस स्त्री -पुरुष में भेद करके चल रहा है  | नौगांव थाने के लहरापुरवा की महिला मनोज की शादी हरिलाल से बारह साल पहले हुई थी ,शादी के बाद उसकी एक एक कर पांच बेटियां पैदा हुई ,लेकिन लड़का नही हुआ ,जिस वजह से उसे पांच मासूम बेटियो सहित घर से यह कहकर निकाल दिया ,कि उससे बेटा पैदा  नही हो रहा है  |  इस वजह से उसके पति की दूसरी शादी करना है   ... महिला अपनी पीड़ा लेकर जान सुनवाई में पहुंची थी जहाँ उसे मदद तो नहीं मिली एक अधिकारी ने उसका तमाशा जरूर बना दिया  |  प्रशासन से थक हार के परेशान महिला ने पुलिस के  अधिकारीयों को अपनी पीडा सुनाई  | तब एडिशनल एस पी ने पीड़ित महिला की फ़रियाद सुनी और उसे न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया  |       

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 NAROTTAM MISHRA

नरोत्तम और पीसी शर्मा को जीत का भरोसा   झाबुआ उपचुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कडा मुकाबला देखने को मिल रहा है | ऐसे में कमलनाथ सरकार के जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा और पूर्व जनसम्पर्क मंत्री बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा अपनी अपनी पार्टी की जीत का दावा कर रहे हैं  |  झाबुआ के घमासान को लेकर भोपाल में भी नेताओं की बयानबजी  अपने चरम पर है  |  झाबुआ में सीधा मुकाबला कोंग्रेस और बीजेपी  के बीच है  | दोनों ही पार्टियां अपनी अपनी जीत के प्रति आश्वस्त है और इनके अपने अपने जीत के गणित भी हैं  | कांग्रेस ने जहाँ अपने पुराने मोहरे कांतिलाल भूरिया को मैदान में उतारा है वहीँ बीजेपी ने युवा भानु भूरिया पर भरोसा जताया है |  दो भूरियाओं  ने झाबुआ के रण को रोचक बना दिया है  | पहले कांग्रेस का गणित पीसी शर्मा से समझ लें  |   झाबुआ चुनाव में बीजेपी ही जीत दर्ज कराएगी  |  पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा का दावा है कि जनता ने कांग्रेस के नो महीने देख लिए हैं   | इसलिए अब बीजेपी का उम्मीदवार ही जीतेगा  | नरोत्तम मिश्रा को सुनेंगे तो लगेगा बीजेपी ही जीतने वाली है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

KAMALNATH

प्रधानमंत्री से मिलेंगे मुख्यमंत्री कमलनाथ   मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि एमपी में अभी बारिश का दौर जारी है  | फिर भी एक दो दिन में किसानों के नुक्सान के सर्वे का काम पूरा होगा हो जाएगा  और उसके बाद किसानों को मुआवजा दिया जाएगा |  कमलनाथ ने मंत्रालय में आयोजित वन्देमातरम गायन में भाग लिया  |  मुख्यमंत्री कमलनाथ ने  मंत्रालय में आयोजित वन्देमातरम गायन में भाग लिया  |   उन्होंने कहा कि अभी भी प्रदेश में बारिश का दौर जारी है , एक दो दिन में किसानों के सर्वे का काम पूरा हो जाएगा  |  उसके बाद pm नरेंद्र मोदी से मिलूंगा  |  कमलनाथ ने नेता प्रतिपक्ष में गोपाल भार्गव पर झाबुआ में fir दर्ज होने पर कहा कि गोपाल भार्गव का बयान मैने नही सुना ,लेकिन ये गोपाल भार्गव का अपना मनोरंजन है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

Gondwana Express

आधा दर्जन से ज्यादा यात्री हुए  घायल   सोमवार देर रात जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन जा रही गोंडवाना एक्सप्रेस ग्वालियर में  रायरू के पास ट्राले से टकरा गई  | यह हादसा ट्रोला चालक की गलती से हुआ और वो मौके पर ट्रोला छोड़कर भाग गया  |इस हादसे ने तक़रीबन दस यात्री घायल हो गए  |  इनमे कुछ की हालत गंभीर बानी हुई है |  ये हादसा ट्राले के ड्राइवर की लापरवाही से हुआ और इसके बाद वो मौके से भाग गया  | हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचीं और घायलों को एंबुलेंस की मदद से जयारोग्य अस्पताल पहुंचाया  |  घायलों में कुछ की हालत गंभीर है  | उन मुसाफिरों को ज्यादा चोट आई है, जो हादसे के वक्त ट्रेन के गेट के पास बैठे हुए थे |   सुबह खुद डीआरएम घायलों का हाल-चाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे और उन्हें 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता   दी   |   वहीं डीआरएम ने इस घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं | जबलपुर से चली गोंडवाना एक्सप्रेस देर रात डेढ़ बजे ग्वालियर स्टेशन पहुंचीं थी  |  यहां कुछ मुसाफिर दिल्ली के लिए ट्रेन में चढ़े  |  इसके बाद ट्रेन कुछ दूर ही चली थी तो रायरू स्टेशन के पास ट्रैक पर खड़े ट्राले से वो टकरा गई  |  जिस ट्राले से ट्रेन की टक्कर हुई है वो आंध्र प्रदेश का है     ट्राले का ड्राइवर रास्ता भटककर रेलवे ट्रैक पर आ गया था और जैसे ही उसे ट्रेन के आने का पता चला तो वो ट्राला रिवर्स करने लगा   | लेकिन ट्रैक पर कीचड़ होने के चलते ट्राले का पहिया उसमें फंस गया  | उधर से ट्रेन तेजी से आ रही थी  |  ऐसे में ट्राले का ड्राइवर घबराकर भाग गया और उससे  ट्रेन की टक्कर हो गई   |   कई घंटों की मशक्कत के बाद ट्रैक पर फंसी गोंडवाना एक्सप्रेस को दूसरे इंजन की मदद से आगे लाया गया  |  इस घटना के बाद ट्रेन 4 घंटे तक रेलवे ट्रैक पर खड़ी रही और ग्वालियर-दिल्ली रूट कई घंटों तक बाधित रहा  |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 MARPEET

पिटाई का वीडियो हुआ वायरल,1गिरफ्तार   मध्यप्रदेश में अपहरण की घटनाये बढ़ती जा रही है ...एक युवक की  पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर  जमकर  वायरल हो रहा है   | दरअसल   गैंगवार के चलते  एक हफ्ते  पहले एक  युवक का  अपहरण किया गया  | और फिर उसे  जंगल ले  जाकर जमकर पीटा गया | पिटाई के दौरान पीड़ित युवक रहम की भीख मांगता रहा  |  पर किसी ने उसकी एक नहीं सुनी  | पुलिस ने मारपीट करने वाले ग्यारह आरोपियों में से एक  को गिरफ्तार कर लिया है | और अन्य की तलाश शुरू कर दी  है |  छतरपुर  में एक युवक संजय मिश्रा की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है  |   वायरल हुए इस वीडियो में कुछ लड़के संजय मिश्रा के कपड़े उतारकर  | उसकी प्लास्टिक के डंडे से पिटाई  करते दिख रहे हैं  |   पिटाई के दौरान पीड़ित संजय  रहम की भीख मांगता दिख रहा है | लेकिन  किसी ने उसकी एक नहीं सुनी  | बताया जा रहा है की  वीडियो एक हफ्ते पहले बनाया गया था |  वीडियो सोशल  मीडिया  पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कहा कि  घटना की जानकारी लगते ही युवक संजू मिश्रा को  छुड़ा लिया गया था  |  मामले को अंजाम देने वाले  11 युवको के खिलाफ नौगांव थाने मे  एफआईआर दर्ज की गई थी और एक आरोपी  वसीम को गिरफ्तार किया गया    |  अन्य की तलाश की जा रहा है  |  मामले में बताया गया की  नौगांव थाना क्षेत्र के गुलाब शाह बाबा के पास से   22 सितम्बर को आई 20 कार में दिनदहाड़े संजू मिश्रा नाम के युवक का   |  कुछ युवको द्वारा अपहरण किया गया था   |  और उसे घने जंगल में ले जाया गया था  जहां पहले उसके कपडे उतारे गए  और उसके बाद प्लास्टिक के पाइप से  पिटाई की गई   |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

APAHRAN

पुलिस ने अपह्रत युवक को छुड़वाया   पचास हजार के लिए बदमाशों ने एक युवक का अपहरण कर लिया  |  पुलिस ने इस मामले में बहुत तेजी से कार्यवाही की और अपहरण किए गए युवक को एक खेत से छुड़वाया और और दो अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया  | छतरपुर के बमीठा इलाके से पचास हजार की फिरौती के लिये एक युवक का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया  | पुलिस ने आठ घंटे की मेहनत के बाद अपहृत युवक को सकुशल  बचा लिया  | बीती रात पुलिस को सूचना लगी थी कि कुटिया गांव का रहने वाले  कल्लू पटेल का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया   | पुलिस तत्काल हरकत मे आई  उसे  पता चला कि कल्लू को आखिरी बार सरमन पटेल के साथ देखा गया  |  पुलिस ने रात मे ही सरमन पटेल के खेत की घेराबंदी की |   कल्लू को एक कमरे मे  वहीँ हाथ पैर बाधकर कैद कर रखा गया था ,पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से कल्लू को छुडाया और मौके से दो अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है ,बाकी के लोग तीन अंधेरे का लाभ लेकर फरार हो गये |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

CHAATR MAARPEET

छात्रावास के छात्र मांगते हैं रंगदारी   ग्वालियर में  निजी छात्रवास के छात्रों का आतंक  बढ़ता जा रहा हैं| छात्रों के रंगदारी मांगने से दुकानदारों में दहशत का माहौल बन गया है | इन छात्रों की हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई है  |  ग्वालियर के इंदरगंज थाना इलाके में बने एक निजी छात्रावास में रहने वाले छात्रों के द्वारा दुकानदारों से चौथ वसूली और मारपीट किये जाने के मामले  लगातार सामने आया हैं| ताजा मामला एक हेयर सैलून का हैं| यहां कुछ युवकों ने पहले  कटिंग कराई  लेकिन  जब सैलून संचालक ने इसके पैसे मांगे तो छात्र भडक गये और खुद को राजपूत बोर्डिंग का छात्र बताते हुए| सैलून संचालक अरुण राउत  धमकाने लगे  | आरोपी छात्रों का धमकी देते हुए वीडियो सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुआ हैं | वीडियो में दो युवक सैलून के अंदर गुंडागर्दी करते नजर आ रहे है| फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी हैं| बोर्डिंग में रहने वाले छात्रों की दहशत से पूरे इंदरगंज इलाके के व्यापारी डरे सहमें हुए हैं|  इससे पहले इसी बोर्डिंग के कुछ छात्रों ने एक बुजुर्ग होटल संचालक को खाने के पैसे मांगने पर बुरी तरह पीटा था| यह घटना भी सीसीटीवी में कैद हो गई थी जिसका वीडियो चर्चा का विषय बना था| लिहाज़ा पुलिस ने घटना में लिप्त छात्रों के खिलाफ कड़ी कार्यवाई की बात कहीं थी|  लेकिन अब तक इन्हें पकड़ भी नहीं जा सका है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

HONEYTRAP

हनी ट्रैप नहीं रहा अब सिर्फ मप्र का मामला   नवीन और नवकरणीय उर्जा मंत्री हर्ष यादव ने बयान देते हुए कहा की  हनी ट्रैप अब सिर्फ मध्यप्रदेश  प्रदेश का मामला नहीं रह गया |  इसके तार दूसरे प्रदेशों से भी जुड़े है | मुख्यमंत्री  कमलनाथ  ने जो जांच के लिए टीम बनाई है वह सही दिशा में कार्य कर रही है | और जो  हनी और मनी के खेल में शामिल है उनका खुलासा किया जायेगा | छतरपुर में  नवीन और नवकरणीय उर्जा मंत्री हर्ष यादव ने हनी ट्रैप पर  बयान देते हुए कहा की हनी ट्रैप  की जांच के लिये कमलनाथ सरकार ने जो टीम बनाई है वह सही दिशा में कार्य कर रही है |  लेकिन  हनी ट्रैप  सागर , छतरपुर या मध्यप्रदेश का अकेले का मामला नहीं रह गया है |  यह अब बढ़कर अन्य राज्यो तक फ़ैल गया है |  इसके तार अन्य प्रदेशों से भी जुड़े है |  इसलिए इसकी जांच सही दिशा में  जा रही है |  हर्ष ने कहा की  हनी और मनी का खुलासा सरकार जरूर करेगी | वही  उन्होने मंत्री जीतू पटवारी के पटवारियों के घूँसखोर वाले बयान पर कहा की |  सभी अधिकारी और कर्मचारी सरकार का हिस्सा है |  सभी का सहयोग सरकार में रहता है   | पटवारी के बयान को गलत तरीके से नहीं लिया जाना चाहिए |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 KAMALNATH

किसानों क़ो आने लगे बैक़ो से नोटिस नहीं हुआ ऋण माफ़, ब्याज सहित पैसा दें ऋण ना जमा करने पर होगी  कुरकी की कार्यवाई राशि ना जमा होने पर नहीं मिलेगा बीमे का लाभ   कमलनाथ सरकार के किसान  कर्जमाफी के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है  | कांग्रेस ने अपने चुनावी वचनपत्र में सरकार बनने के 10 दिन के अंदर    किसान कर्ज माफी  की घोषणा की थी  |   इसे लेकर सरकार के सभी मंत्रियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में बड़े कार्यक्रम कर  मंचों से किसानो के कर्ज माफी के प्रमाण पत्र भी बांट दिए  |  किसानों को लगा कि उनका  कर्जा माफ  हो गया है |  लिहाजा किसानों ने बैंकों से लिए ऋण की राशि जमा भी नहीं की  |  लेकिन अब सरकार  बनने के दस  महीने बाद  बैंकों ने किसानों को ऋण की राशि ब्याज सहित जमा करने के नोटिस जारी कर दिए हैं  |  जिससे किसान खुद को ठगा महसूस कर रहा है  |   कमलनाथ सरकार के किसान ऋण माफी के दावे झूठे है |  ये हम नहीं खुद किसान कह रहे   |   मध्य प्रदेश में  कांग्रेस सरकार बनने के बाद मुख़्यमंत्री  कमलनाथ ने  शपथ लेने के तुरंत बाद ही अपनी पहली "फाइल किसानो के कर्ज माफी" पर हस्ताक्षर कर  किसानों का कर्ज माफ होने की बात कही थी   लेकिन  राजस्व मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत कें विधानसभा क्षेत्र के जैसीनगर तहसील में    अनेक गांवों के किसान को बैंकों द्वारा नोटिस आए हैं  |   किसान नारायण सिंह ने बताया कि उन्होंने चालीस हजार का लोन लिया था   | लेकिन अब पैसठ हजार  हो गया है  |  उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री कमलनाथ ने  कहा था 10 दिन में कर्जा माफ करेंगे   |  लेकिन 10  महीने हो गए अब तक कर्जा माफ नहीं हुआ   |  किसान शिवराज का कहना है कि खाद बीज के लिए पैसे लिए थे  |  कमलनाथ  आए थे उन्होंने कहा था हम कर्जा माफ करेंगे  | अब हम कहां से भरें   |  इस बार फसलें भी खराब हो गई है  | कमलनाथ जी आइये हम आपको किसानो की व्यथा सुनवाते है  |  आपके ऋण माफी के वादे ने कैसे  किसानो को और परेशानी में डाल दिया है  | जो काम आपको दस दिन में करना था वो आप दस महीने भी नहीं कर पाए हैं  |   किसान अवध नरेश का कहना है कि हमने डेढ़ लाख रुपए कर्जे के रूप में लिया था  |  बैंक वाले हमारे यहां आए थे  |  और उनका कहना था कि पैसा भरो वरना तुम्हारी कुर्की कर देंगे   |   हमारे पास तो कुछ नहीं बचा  |  इस बार फसल भी खराब हो गई  हम कहां से भरेंगे   |   बैंक वाले कहते हैं पैसा भरो वरना ब्याज लगेगा  |  कमलनाथ जी आपके ऋण माफी वादे के बाद किसानो ने यह सोच कर कर्ज नहीं भरा की प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा है तो ऋण माफ़ होंगे   |  लेकिन यह क्या ऋण माफ़ हुआ नहीं और  बैंक ब्याज सहित ऋण देने की बात कह रहे हैं | नहीं देने पर घर कुर्क  करने की धमकी दी जा रही है  | किसान गुड्डन का कहना है कि पहले तो हम थोड़ा थोड़ा पैसा भर देते थे  |  लेकिन कमलनाथ जी ने कहा था कि हम कर्जा माफ कर रहे  हैं |  जिससे हमने कर्जा नहीं भरा  |    और  अब ब्याज के साथ नोटिस आ रहे है  |  कमलनाथ जी आइये अब हम आपको स्टेट बैंक ऑफ इंडिया  शाखा जैसीनगर के प्रबंधक एके गुप्ता  की बात सुनवाते है  |  जिसमे  अधिकारी साफ़ तौर पर कह रहे है की  |  लोन का पैसा खाते में नहीं आया है   |   और ऋण जमा करना होगा  |   कर्ज़ माफ़ी समय पर होना था |   पर समय पर नहीं हुआ तो  | कंप्यूटर ब्याज तो बढ़ाएगा ही    | और इसके साथ ही पेनल्टी भी लगाएगा  |   जिससे किसानों को बीमा का भी लाभ नहीं मिलेगा   |  इसलिए सभी किसानों से कहा जा रहा है कि ऋण के पैसे समय पर भरें   |       

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 ACCIDENT

वैन में हुए धमाके से मची भगदड़   सीहोर के जावर  में उस समय अफरा तफरी मच गई जब  एक मारुति वैन में अचानक आग लग गई  |  आग लगते ही लोग वैन के पास पहुंचे लेकिन उसमे हुए धमाकों से भगदड़ के हालात बन गए  | यह घटना जावर थाने के पास की ही है  |  बाद में दमकल ने आकर इस आग को बुझाया   |  जावर पुलिस स्टेशन के पास  एक घर के बाहर कड़ी वैन में अचानक आग लग गई  | देखते ही आग की बड़ी लपटे निकलने लगी और कार से दो बार धमाके की आवाज भी आई   | सूचना के बाद मौके पर दमकल की गाड़ी पहुचीं और कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया | बताया गया है कि यह वैन घरेलू गैस से चलाइ जा रही थी  |  इस कारण इस में अचानक आग लगी और   आग ने तत्काल ही विकराल रूप धारण कर लिया  | देखते ही देखते आस-पास भारी संख्या में लोग जुटने लगे   |  सामने घरो में रहे लोगो को दरवाजे बंद कर पीछे के रास्ते बहार निकाला गया  |  तभी एक तेज धमाके के साथ विस्फोट हुआ और सारे इलाके में दहशत का  वतावरण बन गया  |  इस घटना में वैन पूरी तरह जलकर ख़ाक हो गई   |  पुलिस ने इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

JITU PATWARI

एमपी के मंत्री ने माना पटवारी घूसखोर पटवारी करेंगे मुख्यमंत्री से मंत्री की शिकायत   मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार की हालत का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि सार्वजानिक मंच से कमलनाथ सरकार के मंत्री कह रहे हैं कि सौ प्रतिशत पटवारी रिश्वत खोर हैं और ये बिना पैसे लिए कोई काम नहीं करते हैं    इसके बाद पटवारी संघ मंत्री के इस बयान से ख़ासा नाराज हो गया है और वो  इस मामाले  में मंत्री की शिकायत मुख्यमंत्री  से करेगा  |  उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी की बात पर गौर करें तो उनका कहना है सौ प्रतिशत पटवारी घूसखोर हैं  |  मंत्री जीतू पटवारी ने अपने  विधानसभा क्षेत्र के रंगवासा गांव में 'आपकी सरकार-आपके द्वार' कार्यक्रम में  हजारों की तादाद में मौजूद किसानों और अधिकारियों के सामने  कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव को संबोधित करते हुए कहा कि 100 प्रतिशत पटवारी रिश्वत लेते हैं  |   बिना पैसा लिए काम ही नहीं करते   | मेरे नाम में भी पटवारी है, इसलिए मेरा भी नाम बदनाम होता है  | मंत्री पटवारी ने यह भी कहा कि पटवारियों से हाथ जोड़कर निवेदन करने पर भी नहीं मानते  .| कोई किसान ऊपर का पैसा दे रहा है तो वह गलत कर रहा है, उसकी भी जिम्मेदारी है  |   रिश्वत लेने वाला दोषी है तो देने वाला भी दोषी है   | थोड़ा लड़ो, नेताओं को भी झिंझोड़ो, चार बात सुनाओ, क्योंकि आपके वोट की कीमत है   |मंत्री ने कलेक्टर से अनुरोध किया कि वे पटवारियों पर लगाम कसें  |  जीतू पटवारी ने सभी पटवारियों को रिश्वतखोर कह कर ईमानदार पटवारियों का दिल दुखा दिया है  |  मंत्री तो अपनी बात कह कर चले गए लेकिन इसके बाद पटवारी संघ मंत्री की इस बयानबाजी से ख़ासा नाराज नजर आया और कहा इस मसले पर भोपाल में मुख्यमंत्री कमल नाथ से मिल कर करी |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 LOOT

वारदात सीसीटीवी में कैद  पुलिस जाँच में जुटी   ग्वालियर में दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने कट्टे की नोक पर दिनदहाड़े एक व्यापारी को लूट लिया  | लूट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई   | पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर  जांच शुरू कर दी है   | ग्वालियर के  पॉश इलाके जवाहर कॉलोनी में दो अज्ञात बदमाशों ने कट्टे की नोक पर एक  व्यापरी को लूट लिया  | व्यापारी का नाम पुरुषोत्तम दास गोयल बताया जा रहा है  | जो की एक किराना व्यापारी है   |  लूट की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है  | सीसीटीवी फुटेज में दो बाइक सवार  गाड़ी पार्क कर अंदर जाते हुए दिख रहे है  | अब तक आरोपियों को पकड़ा नहीं जा  सका है   | लूट की घटना के बाद क्षेत्र में डर  का माहौल बना हुआ है  |   फुटेज के  आधार पर कम्पू  पुलिस जांच में जुट गई है  | दिन दहाड़े  लूट की इस घटना ने पुलिस के सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है   |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 KAMALNATH

ट्रांसफर के बजाय डॉक्टर को ससपेंड कर देना ठीक   मुख्यमंत्री कमलनाथ जी  |आपके राज में ट्रांसफर के लिए पैसे देने पड़ते हैं  | आप के राज में तबादला उद्योग बन गया है  |यह हम नहीं कर रहे ये कहना है आपकी केबिनेट मंत्री इमरती देवी का  |कमलनाथ थी आप से जो उम्मीदें जनता ने लगाईं थीं उनको आपकी सरकार तो पूरा कर नहीं पा रही ऊपर से तबादले के धंदे ने लोगों के साथ आपके मंत्रियों तक को परेशान कर दिया है और वो तबादले से ज्यादा अच्छा सस्पेंड करना समझते हैं  | मुख्यमंत्री कमलनाथ जी विपक्ष आपकी सरकार के तबादले के धंदे पर बोलता है तो आपको बुरा लगता है  | लेकिन अब तो आपके मंत्री सरेआम कह रहे हैं की तबादले के लिए पैसा लगता है | कमलनाथ जी आपकी महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने  सड़क पर सबके सामने कहा कि तबादले के लिए पैसा लगता है  |आपकी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जब मंत्री जी से एक डॉक्टर को लेकर बातचीत की तो उन्होंने डॉक्टर के ट्रांसफर को लेकर कहा की  | अगर ट्रांसफर करेंगे तो पैसा लगेगा   |  सस्पेंड करना ज्यादा अच्छा है  | दरअसल  डबरा अस्पाताल के डॉक्टर को लेकर  ... कार्यकर्ताओ ने नाराजगी जताई थी  |   और  ट्रांसफर की थी मांग की थी   |जिसके बाद इमरती देवी का  यह बयान  सामने आया है | मुख्यमंत्री कमलनाथ जी देख लीजिये अपने प्रदेश के हालात क्या बना दिए हैं  |विधायक तो विधायक अब मंत्री भी कहने लगे है की  |  ट्रांसफर में पैसे लगते हैं  | मुख्यमंत्री जी अब सवाल यह है की क्या एमपी में ट्रांसफर के लिए मंत्री को भी  रुपया देना  पड़ता है |  यह पहली बार नही है जब किसी ने इस तरह की बात कही  हैं | पहले भी दो  कांग्रेसी विधायको ने  स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट पर  पैसा लेकर काम करने का आरोप लगाया था  | हालाँकि बाद में दबाव के चलते वो अपनी बात से पलट गए  | आपके एक  मंत्री ने  रेत  की लूटखसोट और अधिकारीयों के तबादले पर सवाल उठाये थे  |  मुख्यमंत्री जी इस तबादले के खेल को समय रहते रुकवा दीजिये कहीं ऐसा न हो जनता अगले चुनाव में आप का ही तबादला करवा दे  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 MOKSH AMAVASYA

नर्मदा तट पर रात भर तंत्र-मंत्र क्रियाएं चलती रहीं   सर्व पितृ अमावस्या पर नर्मदा तट पर लोगों ने अपने पितरों को श्रद्घांजलि देते हुए नर्मदा में डुबकियां लगाई | . भूतड़ी अमावस्या होने से नर्मदा तट पर रात भर तंत्र-मंत्र क्रियाएं चलती रहीं  |  सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या पर हंडिया और नेमावर के नर्मदा तट पर  लोगों ने अपने पितरों को श्रद्घांजलि देते हुए नर्मदा में डुबकियां लगाई. |  तटों के प्राचीन मंदिरों में दर्शन कर जल चढ़ाने वालों की भीड़ लगी रही |  भूतड़ी अमावस्या होने से नर्मदा तट पर रात भर तंत्र-मंत्र क्रियाएं चलती रहीं | अमावस्या पर  शनिवार के दिन से रविवार सुबह तक  नेमावर के सिद्धनाथ मंदिर घाट और हंडिया के रिद्धनाथ मंदिर  घाट पर  श्रद्धालुओं ने स्नान कर भगवान भोलेनाथ के मंदिर में जल चढ़ाया और विधि विधान से पूजा अर्चना की. | नेमावर घाट पर ही  करीब दो लाख लोगों ने स्नान किया |  इधर हंडिया घाट पर भी भीड़ रही इनकी सुरक्षा के लिए एक दिन पूर्व से ही  पुलिस के सैकड़ो जवान तैनात थे   | इसके बाद भी अवारा मवेशियों घाट पर होने से स्नान करने वाले लोगों को परेशानी हुई |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 BHU MAFIYA

मामूली दाम देकर आदिवासियों की जमीन पर कब्ज़ा प्रशासन ने माना हुआ है घोटाला  जल्द होगी जांच   नरसिंहपुर में एक बड़े भूमि घोटाले को रसूखदारों ने अंजाम दिया है  | भू माफिया पहले  शासकीय जमीन को अति गरीब भूमिहीनों के नाम  हस्तांतरित कराते है   |  और फिर जबरन गरीबों से  महज चंद रुपयों में भूमि अपने नाम करा लेते है  |  कमलनाथ सरकार खुद को गरीबों और आदिवासियों का मसीहा बता रही है  .| लेकिन यहाँ आदिवासी और गरीबों का हक़ छीना जा रहा  | इससे बात साफ़ हो जाती है की गरीबों का सहारा बताने वाले ये नेता सिर्फ चुनावी वादे करते है  |  जबकि हकीकत कुछ और ही है  |  नरसिंहपुर में  तेंदूखेड़ा विधानसभा के खामघाट स्थित शासकीय भूमि की फर्जी तरीके से जमकर बंदरबाट की गई  | कई सफेदपोश रसूखदारों ने  पहले साजिशन शासकीय भूमि को अति गरीब भूमिहीनों के नाम करवाया  और फिर उसी शासकीय भूमि को मामूली रकम देकर  अपने नाम करा लिया |  यहां तक कि आदिवासियों द्वारा जिस जमीन पर खेती की जा रही थी   | वहां से भी उन्हें बेदखल कर उस पर कब्ज़ा कर लिया गया   |  ऐसे में आदिवासी  दर दर  भटकने को मजबूर हैं  |  दो दर्जन से अधिक रसूखदारों ने सुनियोजित तरीके से इस घोटाले को अंजाम दिया है  |  क्षेत्र के पटवारी फूल सिंह ने  इसकी पुष्टि  की और बताया की |   कई सालो से फर्जीवाड़ा करके रसूखदारों द्वारा शासन की जमीन को हथिया लिया जाता है  |  जिसके लिए पहले सरकारी जमीन को भूमिहीनों के नाम कराया जाता है फिर उन्हें  उस भूमि से बेदखल कर दिया जाता है  | जबकि शासकीय भूमि को हस्तांतरण नहीं किया जा सकता है   | क्षेत्रीय विधायक ने  इसे बहुत बड़ा भूमि घोटाला बताते हुए कहा  की  |  वह खुद दो बार विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान इस मुद्दे को उठा चुके है  | विधायक बताते है कि कुछ रसूखदार लोगो द्वारा फर्जीवाड़ा करके घोटाला किया गया  है   | और जल्द ही  इस घोटाले का पर्दफाश होगा |  कई बड़े रसूखदार बेनकाब होंगे  | कलेक्टर ने  इसे एक सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया जाने वाला फर्जीवाड़ा बताया  है  | प्रारम्भिक जांच में 12 लोगो के नाम सामने आने की बात कही जा रही   |  नरसिंहपुर में हुए भूमि घोटाले की अभी और भी कई परतें खुलना बाकी है   | जिसमें कई सफेदपोश चेहरे सामने आएंगे  |   एक बात तो साफ हो चुकी है कि शासकीय भूमि की रसूखदारों द्वारा जमकर बंदरबांट की गई है  | जिसमे आदिवासी और गरीब किसान ठगे गए हैं  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 NAROTTAM MISHRA

नरोत्तम मिश्रा :राहुल ने नहीं निभाया चुनावी वादा   पूर्व जनसम्पर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ सरकार से मांग की है की  चुनावी वादा नहीं निभाने वाली परम्परा की शुरुवात  कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से करनी चाहिए   |   राहुल  को पचास हजार करोड़ का नोटिस भेजा जाना चाहिए  |  नरोत्तम ने यह बयान पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ल को निगम के साढ़े चार करोड़ से ज्यादा वसूली  के नोटिस भेजे जाने को लेकर दिया   चुनावी वादा पूरा ना करने को लेकर पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ल को नगर निगम द्वारा नोटिस भेजने पर अब सियासत शुरू हो गई है  | राजेंद्र शुक्ला को चार करोड़ चौरान्नवे लाख का नोटिस भेजे जाने के बाद पूर्व जनसमपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा की  |  चुनावी वादा ना निभाने के लिए सबसे पहले पूर्व कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को नोटिस भेजना चाहिए   | राहुल गांधी ने चुनाव पूर्व जो वादे  किये थे उसमे से कोई वादा पूरा नहीं किया गया है  | न तो किसानो का कर्ज माफ़ हुआ , ना तो रोजगार मिला , ना ही बेटियों को स्कूटी और मोबाइल दिए  | नरोत्तम मिश्रा  ने मुख्यमंत्री कमलनाथ से  मांग की है की राहुल गांधी को  पचास हजार करोड़ का नोटिस कर्ज माफी के लिए भेजा जाना चाहिए  |         

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 PURANI RANJIS

झगड़े में एक व्यक्ति की मौत एक जख्मी   पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए   | एक पक्ष ने दूसरे पर लाठियों और कुल्हाड़ी से हमला किया  | जिसमे एक व्यक्ति की मौत हो गई | वही दूसरा व्यक्ति घायल हो गया  |  छतरपुर के सटई मे पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए | जिसमे एक व्यक्ति  की मौत हो गई....वही दूसरा व्यक्ति  घायल बताया जा रहा है. |जब भगवती पटेल अपने रिश्तेदारों के साथ जा रहा था | तभी रास्ते मे रोककर बहादुर सिंह और तीन साथियो ने लाठी और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे भगवती और उसके एक रिश्तेदार घायल हो गये. |  |भगवती की हालत गंभीर होने की वजह से उससे ग्वालियर मेडिकल काँलेज  रैफर किया गया.लेकिन उसने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया |  जब भगवती का शव जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिये लाया गया .....तो परिजनो की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों  पर हत्या का मामला दर्ज करने की जगह दो पर मामला दर्ज किया....पुलिस की इस हरकत पर पीडित पक्ष अस्पताल मे ही हंगामा करने लगा  | हंगामा बढता देख |एडीशनल एस पी मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया और उन्होने पीडित पक्ष को आश्वासन दिया कि मामले मे जिसके भी नाम आएंगे  |  उनके खिलाफ कारवाई की जायेगी....  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 KISHAN

यूरिया बिना लिए खाली हाथ लौट रहे हैं किसान   हरदा में यूरिया खाद को लेकर किसानों की मारामारी चल रही है | एक मात्र खाद बिक्री केंद्र होने से कुछ ही किसानों को खाद मिल पाता है |  अधिकांश  किसानों को खाद खत्म होने पर मायूसी हाथ लगती है |  कृषि विभाग ने  विपणन संघ से खाद का वितरण  तो शुरू कर दिया लेकिन  एक ही मशीन होने के  कारण सैकड़ों किसानों को रोज खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है |  हरदा जिले में खरीफ सीजन की सोयाबीन मक्का उड़द की कटाई शुरू भी नहीं हुई | और किसान रवि सीजन की फसल की तैयारी में जुट गया है.| करीब डेढ़ माह बाद उपयोग होने वाले  यूरिया की अभी से मारामारी शुरू हो गई है | कृषि विभाग द्वारा विपणन संघ से खाद का वितरण शुरू कर दिया गया है.| परंतु एक ही मशीन होने के चलते सैकड़ों किसानों को रोज खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है | .वही कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शासन ने किसानों को यूरिया केवल शासकीय गोदाम से नगद में देने का निर्णय लिया है.|  सरकारी दावों से उलट किसान खाद को लेकर बहुत परेशान है |  किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के अधिकारीयों का कहना है  रवि  मौसम में बोई जाने वाली फसलों के लिए सरकार ने पर्याप्त प्रबंध किये हैं और किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं हो रही है |  जितने खाद की आवश्यकता है उतना खाद उपलब्ध है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 RAJENDRA SHUKLA

विस्थापितों को अवैध रूप से बसाने का है आरोप     नगर निगम ने  पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला को  गावों के विस्थापितों को सरकार की  ई.डब्ल्यू एस. बिल्डिंग में बसाने के आरोप में चार करोड़ पंचान्नवे लाख  का नोटिस दिया है | शुक्ला पर राजनैतिक फायदे के लिए सरकारी बिल्डिंग के मकानो को मुफ्त में बाटने का आरोप है  |  नगर पालिक निगम ने पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ल पर 4.95 करोड़ रुपये का नोटिस दिया है  | बताय जा रहा है की  2013 में चुनाव प्रचार के दौरान  राजेंद्र शुक्ला ने पम्पलेट छपवाया था   |  जिसमें रीवा के रतहरा और रतहरी गांव के विस्थापितों को तत्कालीन मंत्री ने आश्वासन दिया था की सरकार के ई. डब्ल्यू. एस. मकान उन्हें मुफ्त में दिए जा रहे हैं | आवास में प्रवेश के बाद विस्थापितों ने नगर निगम में ना तो मार्जिन मनी जमा की और ना ही बैंक से लोन लिया |  शुक्ला पर मध्यप्रदेश नगर पालिका निगम अधिनियम 1956 की विभिन्न धाराओं के तहत 4.95 करोड़  रुपए का नोटिस भेजा गया है....नगर निगम आयुक्त सभाजीत ने  नोटिस जारी करते हुए कहा की जिन  सरकारी ई. डब्ल्यू. एस. मकानों को आवंटित किया गया है   | वो एक सरकारी योजना के तहत ही बाँटे गए है  | परन्तु हितग्राहियों को कुछ अंश देना था | जो की नहीं दिया गया है   |  अब हितग्राही भी कह रहे हैं की चुनाव के वक़्त हमे तो निशुल्क आवास देने की बात कही गई  थी   | नगर निगम को जो भी पैसा वसूलना है राजेंद्र शुक्ला से वसूले   |  उधर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध जताते हुए  सरकार पर  राजनीती करने का आरोप  लगाया है |       

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 HIPPOPOTAMUS

चिड़ियाघर में जन्मा 40 किलो का बेबी हिप्पो   ग्वालियर चिड़ियाघर में एक नन्हे मेहमान ने दस्तक दी है यह नन्हा मेहमान हिप्पोपोटामस यानी कि दरियाई घोड़ा है  |  मादा दरियाई घोड़ा डिंपी ने बेबी हिप्पो को जन्म दिया है  | जिसका वजन चालीस किलो है |  ग्वालियर चिड़ियाघर में एक बेबी हिप्पो का जन्म हुआ है  |  अब यहाँ नर और मादा हिप्पो के साथ उनका बेबी भी है  | वर्ष 2011 में एक  नर हिप्पो अप्पू को दिल्ली से  ग्वालियर गांधी प्राणी उद्यान चिड़ियाघर में लाया गया था  |  जिसके बाद केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की गाइडलाइन के आधार पर अप्पू के लिए मादा हिप्पोपोटेमस डिंपी को वर्ष 2018 में कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय से लाया गया  |  जिसके बाद  बेबी हिप्पो का जन्म हुआ  |  जू प्रबंधन के अनुसार बेबी हिप्पो ने फीडिंग करना शुरू कर दिया है और उसका वजन भी 40 किलो के लगभग है जो कि पूरी तरह स्वस्थ होने की पुष्टि करता है, फिलहाल प्रबंधन मादा हिप्पो डिम्पी ओर बेबी हिप्पो  को  निगरानी रखे हुए है, साथ ही जल्द बेबी हिप्पो का नामकरण किया जाएगा जिसके लिए स्थानिय स्तर पर बच्चो के लिए प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी |       

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 COMPUTER BABA

अवैध उत्खनन करने वालों पर हो कार्यवाई   नदी न्यास के अध्यक्ष कंप्यूटर बाबा ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा  और कहा की शिवराज ने पंद्रह वर्षों में जो घोटाला किया है  | उसमे हनी ट्रैप का मामला भी शामिल है  | कम्प्यूटर बाबा ने कहा  शिवराज के लगाए सात सौ करोड़ पेड़ों में से सात सौ  पेड़ भी नहीं है  |  कटनी में नदी न्यास अध्यक्ष  कंप्यूटर बाबा ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया | कंप्यूटर बाबा ने शिवराज को आड़े हाथों लेते हुए कहा की |  शिवराज ने जो सात सौ करोड़ पेड़ लगाए थे वो सब कहा है  |  कंप्यूटर बाबा ने बकायदा एसआईटी बनाकर इस मामले की जांच करने की बात कही   | उन्होंने कहा कि अगर मामले की जांच की जाएगी तो पूरे प्रदेश में 700 पेड़ भी नहीं मिलेंगे  |   ऐसे में शिवराज सिंह चौहान का यह दावा सिरे से झूठा है | कंप्यूटर बाबा ने कहा की शिवराज ने जो पंद्रह सालों में घोटाले किये है उनमे हनी ट्रैप का भी मामला है  |   कंप्यूटर बाबा यही नहीं रुके उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भगवा पर दिए विवादित बयान को भी सही ठहराया  | बाबा ने कहा की  जो देश की मौजूदा स्थिति है   | उस को ध्यान में रखकर ही सनातन धर्म की रक्षा करने की बात दिग्विजय सिंह ने कही है   | कंप्यूटर बाबा ने अपनी पार्टी को भी चेतावनी देते हुए कहा की   रेत के अवैध खनन मामले में चाहे किसी भी पार्टी का कार्यकर्ता  या पदाधिकारी हो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा हम उसे सलाखों के पीछे डालेंगे  |                     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

SUICIDE

एक कमरे में मिले पति-पत्नी और बच्चों के शव   इंदौर के  वाटर पार्क में सॉफ्टवेयर इंजीनियर, उनकी पत्नी और उनके दो जुड़वा बच्चों के शव मिलने से सनसनी फैल गई |   दंपती एक दिन पहले ही बच्चों के साथ वहां घूमने गए थे  |  गुरुवार शाम तक भी जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो वाटर पार्क प्रबंधन ने दूसरी चाबी से दरवाजा खोला  |   भीतर सभी के शव पड़े देख पुलिस को सूचना दी |  माना जा रहा है इन सब की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है  |  क्रिसेंट वॉटर पार्क में बने रिसोर्ट में एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिलने से पुलिस भी  हैरान है   | ये शव  डीबी सिटी में रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर अभिषेक सक्सेना उनकी पत्नी प्रीति सक्सेना और उनके चौदाह वर्षीय जुड़वां बच्चे अद्वैत  और अनन्या  के  हैं   | शव क्रिसेंट वाटर पार्क के कमरे में मिले  |  दंपती ने ऑनलाइन रूम बुक करवाया था  |  टीआई रूपेश दुबे के अनुसार परिवार ने बुधवार रात दस बजे अंतिम बार पानी की बोतल बुलवाई थी |  उसके बाद से न कमरे से कोई बाहर आया और न ही कुछ मंगवाया  |  जब गुरुवार दोपहर बाद तक कोई हलचल नहीं हुई तो वाटर पार्क प्रबंधन ने पहले दरवाजा खटखटाकर खुलवाने का प्रयास किया  |  जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो दूसरी चाबी से दरवाजा खोला  | भीतर बच्चों और दंपती के शव देखकर तुरंत खुड़ैल पुलिस को सूचना दी |  मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने घटनास्थल की जांच की तो शवों के पास जहरीला पदार्थ रखा मिला  |  प्रारंभिक जांच में संभावना जताई जा रही है कि जहरीला  पदार्थ खाने से उनकी मौत हुई होगी  |  एफएसएल टीम ने भी मौके पर जांच पड़ताल की फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका |  शवों के पैर और हाथ के नाखून भी नीले पड़ गए थे  | अभिषेक के मामा की बेटी संध्या सक्सेना ने बताया कि हादसे की खबर मिलने के बाद वह दिल्ली से इंदौर पहुंची  .| उसने बुधवार रात 8 बजे प्रीति व उनके दोनों बच्चों से बात की थी, सभी खुश थे |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 BACHHO KI MAUT

 खदान में नहीं है सुरक्षा के इंतजाम   खनिज माफियाओं के  खोदे गये गड्ढे में बारिश का पानी भर गया  |  जिसमे नहाने गए तीन बच्चों में से दो की डूबने से  मौत हो गई  | प्रशासन की लापरवाही के चलते क्षेत्र में अवैध उत्खनन का कार्य किया जा रहा है |  जिससे आये दिन खदानों में खतरा बना रहता है  |  छतरपुर के हरपालपुर थाना क्षेत्र  के गलान गांव में खनिज माफियाओं द्वारा खोदे गये गड्ढे मे बारिश का पानी भर गया  |  जिसमे नहाने गए दो बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई  | बताया जा रहा है की  शासकीय माध्यमिक विद्यालय में  कक्षा पांचवीं, सातवीं और आठवीं के बच्चे पढ़ने गए थे |  बच्चे स्कूल में बैग रख कर पास की मोरम खदान में नहाने चले गए  |  नहाने गए बच्चे खदान में भरे पानी मे  डूब गए   | जिसमे  2 बच्चों की मौत हो गयी | वहीं एक बच्चे को स्थानीय लोगों ने  समय रहते बाहर निकाल लिया |  जिसके चलते उसकी जान बच गयी  | बच्चों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया  | जहाँ दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया  |  बताया जा रहा है की क्षेत्र में स्कूल के पास ऐसी  खदाने हैं  | जिनसे  हमेशा खतरा बना रहता है |  लेकिन प्रशासन की लापरवाही के चलते कोई कार्यवाई खदान मालिक पर नहीं की जाती  | मामला संज्ञान में आने के बाद प्रशासन ने खादानो का  निरीक्षण कराने के साथ ही कार्य रोकने की बात कही  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 KANSH VADH

मथुरा के बाद सिर्फ यहीं होता है कंस का वध अनूठी अद्भुत परम्परा जिसे देखने जुटते है भारी संख्या में लोग   नरसिंहपुर के मुड़िया गांव में  200 सालों से कंस वध की परम्परा चली आ रही है  | अन्याय व अत्याचार पर जीत के प्रतीक कंस वध का सिलसिला यहाँ भगवान् कृष्ण के एक स्वप्न के बाद शुरू हुआ था  |  इस गांव के लोगों का मानना है कंस का वध करने के कारण इस इलाके में कभी किसी की अकाल मृत्यु नहीं होती  | मुड़िया गांव में इस परम्परा को सदियों से निभाया जा रहा है  | दरअसल  दो सौ  साल पहले यहाँ प्लेग की महामारी फैली और भगवान कृष्ण ने कुशवाहा परिवार को स्वप्नं देकर हर घर से मिट्टी लाकर गांव के बहार कंस की प्रतिमा बनाकर उसका सांकेतिक वध करने को कहाँ तभी से ये परम्परा चली आ रही है  गांव में आमने सामने  दो सेना हैं | एक तरफ कंस की सेना |  तो दूसरी तरफ  कृष्ण की सेना |  स्टेडियम  युद्ध के मैदान में तब्दील हो गया है  |  कृष्ण भी रथ पर सवार होकर कूच कर गए हैं  | तो राक्षस भी अलग अलग वेषभूषा में तैयार है .. आस पास के गाँव के लोग चारों तरफ से युद्ध का लाइव नाज़ारा देखने तैयार  हैं |  गाँव वालों ने अपने अपने खेतो और घरो से मिट्टी लाकर गाँव के बाहर कंस की एक मूर्ती बनाई है और उसके मुकुट के ऊपर लगी  सफ़ेद फूल की कलगी  को  कृष्ण को आकर  मुकुट से निकालना होगा  | कंस की सेना ऐसा करने से रोकती है लेकिन कृष्ण तो कृष्ण ठहरे  |  चार से पांच घंटे युद्ध चलता है और कंस का वध होता है   |  मुड़िया गांव के प्रत्येक घर एक एक दो मुट्ठी मिट्टी लेकर बनाये जाने वाले इस कंस के वध के साथ बुराई को मिटाने का संकल्प लेकर ग्रामीण पुरानी परंपरा का निर्वहन भी कर रहे है और साथ ही सामाजिक बुराई जैसे नशा , गंदगी ,खुले में शौच के बन्द करने की भी शपथ ले रहे हैं  |  समय के बदलाव के साथ साथ सामाजिक बुराइयों का भी स्वरूप बदला है   |  बदलते दौर में पुरातन परंपरा को युवा सोच ने नए आयाम को देकर वर्षों  से चली आ रही परम्परा को जीवंत रखते हुए असल सामाजिक बुराई के अंत का जो रास्ता चुना है उसे नए नजरिये से देखे जाने और अपनाने की जरुरत है ताकि समाज को नई दिशा मिल सके |  अभिषेक मेहरा दखल न्यूज़  | गाडरवारा  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 SHAHNAWAZ BAYAN

कश्मीर और देश के साथ अब इन्साफ हुआ   भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर से धारा 370 हटाकर एक सराहनीय काम किया  | उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर देश की जनता औऱ कश्मीर के साथ नाइंसाफी का आरोप लगाया और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कश्मीर और देश की जनता के साथ इंसाफ किया है |  बीजेपी प्रवक्ता शहनवाज हुसैन ने कहा केंद्र सरकार का धारा 370 हटाना एक बड़ा और सराहनीय कार्य है | प्रधानमंत्री मोदी ने कश्मीर और देश की जनता के साथ इंसाफ किया है. |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के सपने को भी साकार किया है |  शाहनवाज यही नहीं रुके उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा इमरान पूरे विश्व के सामने अलग-थलग पड़ गए हैं |  इमरान के पास किसी भी देश का कंधा  रोने तक के लिए नसीब नहीं हो रहा | इमरान के सामने सिर्फ एक चाइना मात्र है... जिसके सामने वे  गिड़गिड़ा रहे हैं |  देश की चरमराती अर्थव्यवस्था के सवाल पर  शाहनवाज ने  कहा जल्दी ही देश की अर्थव्यवस्था में सुधार |  होगा सेंसेक्स में उछाल आया है| मोदी जी ने जो जनता से वादा किया है ,उस पर भी खरे उतरेंगे ...बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज ने कांग्रेस पर घोटालों के आरोप लगााते हुए  बिगड़ी हुई अर्थव्यवस्था के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया और कहा इसकेे लिए कांग्रेस को जनता के सामने जवाब देना चाहिए  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

FROUDE CASE

24 लोगों से ठगे एक करोड़ रुपये   विश्व पर्यटन स्थल खजुराहो में जापान में नौकरी दिलाने के नाम पर लगभग 1 करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है  |  खजुराहो के 2  दर्जन से अधिक लोग इस ठगी का शिकार हुए है  |  पुलिस इस मामले की पड़ताल में जुट गई है  |  खजुराहो के दो दर्जन लोगों के साथ नौकरी के नाम पर ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया  |  शिकायतकर्ताओं की माने तो खजुराहो का दिनेश मिश्रा लम्बे अरसे से जापान में रह रहा है  |  उसी ने लोगों के साथ ठगी की है   | पीड़ितों का कहना है  नौकरी दिलाने और वीजा बनवाने के  नाम पर उसने सभी से मोटी रकम वसूली है  |  दिनेश मिश्रा दो दर्जन से अधिक  लोगों  से लगभग 1 करोड़ रूपए ठग लिए और अब वह उनके पैसे खाकर भाग गया है  |  ठगी का शिकार हुए लोगों ने   दिनेश मिश्रा के खिलाफ थाने में शिकायत की है  | अब  पुलिस पूरे मामले की जाँच में जुट गई है  |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 POLICE

इंसानियत की मिसाल पेश करती पुलिस   आमतौर पर पुलिस वालों को निकम्मा और घूसखोर माना जाता है  |  समाज में पुलिस की छवि नकारात्मक बनी हुई है  | लेकिन उसी पुलिस महकमे में ऐसे भी लोग हैं जिनके कारण लोगों का पुलिस पर भरोसा कायम  है  | मध्यप्रदेश पुलिस की महिला सब इन्स्पेक्टर का एक वीडिओ खूब वायरल हो रहा है जो पुलिस की इंसानियत भरी तस्वीर को सामज के सामने ला रहा है  |  इस तस्वीर को गौर से देखिये  | यकीन मानियेगा पुलिस की अलग ही  छवि आपके सामने आएगी   |  अधिकांश पुलिस कर्मचारी और अधिकारी इतना बेहतर काम करते हैं कि उसका बखान करना मुश्किल है लेकिन चंद घूसखोर पुलिस वाले पुलिस की साख पर बट्टा लगाने से बाज नहीं आते  |  ऐसे में  ये तस्वीर सुकून देती है  | दमोह जिले के मगरोंन थाना में पदस्थ सब इन्स्पेक्टर  श्रद्धा शुक्ला  एक वृद्ध और असहाय महिला के साथ सेवा भाव से पेश आ रही हैं  | लेडी सिंघम के नाम से मशहूर  श्रद्धा थाना परिसर में  बुजुर्ग महिला को अपने हाथों से नए कपड़े और चप्पल पहना रही हैं  |  पुलिस अधिकारी के  इस सेवा भाव से वृद्ध महिला की आंखें छलक आती हैं और वह महिला थानेदार से लिपट कर आशीर्वाद देती नजर आ रही हैं  |  यह तस्वीर नाउम्मीदी में एक उम्मीद की किरण की तरह है  |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

PC SHARMA

पीसी शर्मा : शिवराज और कैलाश झूठ बोल रहे   मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट  को लेकर अब सियासत के साथ ही बयानों का दौर शुरू हो गया है  | मेट्रो का  श्रेय लेने बीजेपी और कांग्रेस में  होड़ मची हुई है | जनसम्पर्क मंत्री पी सी शर्मा ने मेट्रो को लेकर बयान देते हुए कहा की  | मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इंदौर के बाद यह भोपाल को सौगात दी है  |  इसका पूरा श्रेय मुख्यमंत्री को जाता है  | शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय निशाना साधते हुए  कहा की  ये कब तक झूठ बोलेंगे  |   मेट्रो प्रोजेक्ट का  श्रेय लेने अब बयानों का दौर शुरू हो गया है  | कमलनाथ सरकार के जनसम्पर्क मंत्री  ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा महासचिव पर निशाना साधते हुए उन्हें झूठा करार दिया है  | पी सी शर्मा ने कहा की ये कब  तक झूठ  बोलेंगे  | पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल गौर ने कमलनाथ से मेट्रो के लिए पैसे ना होने की बात की थी  | और कमलनाथ ने मेट्रो के लिए पैसे दिए थे |  यह तो अभी शुरुवात है  | यह प्रोजेक्ट अगले विधान सभा तक पूरा हो जायेगा  | कमलनाथ ने इंदौर के बाद भोपाल को  यह सौगात दी है  | गौरतलब है कि भोपाल में मेट्रो रेल वर्ष 2023 तक चलाई जाना है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 ACCIDENT

एक कि मौत  दो को बचाया गया   मध्य प्रदेश  के कई जिलों में अभी भी जारी अतिवृष्टि से गंभीर हादसे हो  रहे हैं.  |  ऐसे ही  सीप नदी के रपटे पर एक हादसा हुआ है |  इस रपटे को बाइक  से पार कर रहे 3 ग्रामीण एकाएक तेज बहाव में फंस गए | इनमें से दो तो बाहर आ गए लेकिन  तीसरा  बाइक सवार गहरे पानी में डूब गया | नसरुल्लागंज स्थित रफीकगंज गांव के मुहाने पर बहने वाली सीप नदी इन दिनों उफान पर है  |  इस नदी पर बने रपटे पर पानी का तेज बहाव है. |ऐसे में नसरुल्लागंज के रहने वाले 3 ग्रामीण अपनी बाइक पर सवार होकर इसे पार करने का प्रयास कर रहे थे....तभी इन ग्रामीणों की बाइक तेज बहाव में फंस कर बहने लगी  |  अचानक हुए इस हादसे में तीनों बाइक सवारों की जान सांसत में पड़ गई |  गनीमत ये रही कि इनमे से एक  बाइक सवार जैसे तैसे तैर कर किनारे पर आ गया  | जबकि दूसरे ने  निर्माणाधीन पुल के पिलर को पकड़ के अपनी जान बचाई  | जबकि तीसरा  युवक  लापता हो गया   | ग्रामीणों द्वारा काफी तलाश के बाद  कुछ दूरी पर जाकर तीसरे युवक का शव बरामद हुआ  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 PANDIT DENDHYAL DIVAS

पीसीसी में इंदिरा गांधी की मूर्ती की भाजपा ने की सफाई स्वच्छता और सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति का संकल्प   पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने भाजपा  कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस कार्यालय के बाहर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म दिवस मनाया |पीएम नरेंद्र मोदी  के  स्वछता  अभियान के तहत किये गए इस कार्यक्रम में  अड़तीस  महापुरुषों के प्रतिमा स्थल के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया गया   |    साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति का संकल्प लिया  |  भोपाल  स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय  में अचानक भाजपा के पचास कार्यकर्ता के पहुँचने से वहां  मौजूद कोंग्रेसी  असहज हो गए   | भाजपा के लोगों को देखकर  कार्यालय की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों ने भी गेट पर मोर्चा संभाल लिया   |  साथ ही कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी जुटने लगे  |दरअसल, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह  भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ   | पीसीसी के मुख्य द्वार के सामने लगी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी  की प्रतिमा की सफाई करने व माल्यार्पण करने पहुंचे थे  | सफाई की शुरुआत भी इंदिरा गांधी अमर रहे के नारों के साथ हुई   |  भाजपा जिलाध्यक्ष विकास विरानी ने बताया कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर  यह कार्यक्रम आयोजित किया गया  |  इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लालघाटी पहुँच कर   | पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुवात की    शिवाज ने बताया की  पं. दीनदयाल एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता और आदर्श व्यक्तित्व वाले थे  |  उन्होंने पूरा जीवन भारत माता के चरणों में  और जनता की सेवा में समर्पित किया  |         

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 HONEY TREAP

हनी ट्रेप कांड में एडीजी संजीव शमी ने काम सम्हाला संबंधितों की कुंडली छानी गई, बरामद गया डेटा अधिकारी 'कंप्रोमाइज' कर रहे हैं  गंभीर है मामला   हनीट्रैप मामले को एसआईटी प्रमुख  संजीव शमी ने गंभीर बताया है उन्होंने कहा कि  बड़े अधिकारी 'कंप्रोमाइज' कर रहे हैं तो ये गंभीर मामला है  | वहीँ इस मामले की एफआईआर सीआईडी को शिफ्ट करने से इसकी जांच पर सवालिया निशान लगाना शुरू हो गए हैं  |  क्योंकि सीआईडी में  अधिकांश मामलों में सबूतों के आभाव में आरोपियों को क्लीनचिट दे दी जाती है  | कहा तो यह भी जाता है कि सरकार को  जिस केस को धीरे धीरे ख़त्म करना हो ऐसे मामले सीआईडी के ठन्डे बास्ते में डाल दिए जाते हैं  |    हनीट्रैप मामले में जिस गति से जांच शुरू हुई थी अब उस की गति उतनी ही धीमी हो गई है  | और ऐसा लग रहा है कमलनाथ सरकार भी इस मामले को ठन्डे बास्ते में डालना चाहती है  ... हनीट्रैप पर विपक्ष की सीबीआई जाँच की मांग से बचने के लिए मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार ने इसे एसआईटी के हवाले किया और  बुधवार रात को सीआईडी ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया  |  अभी पलासिया थाने ने शून्य पर कायमी की थी, अब एफआईआर सीआईडी में शिफ्ट हो गई है  ... सामान्य तौर पर माना जाता है कि जिस मामले को देरसवेर ख़त्म करना हो सरकार उसे सीआईडी के सुपुर्द कर देती है  | हनीट्रैप पर गठित नई एसआईटी के प्रमुख संजीव शमी ने  इंदौर में  टीम के सदस्यों को गोपनीय स्थान पर बुलाया और इस मामले की  जानकारी ली  | संजीव शमी ने कहा, इस केस में गंभीरता बहुत ज्यादा है  |  अगर बड़े अधिकारी कंप्रोमाइज कर रहे हैं तो इसी को ध्यान में रखकर वरिष्ठ अधिकारियों को साथ लेकर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बनाई गई है |   बड़े नाम और लोगों के शामिल होने के सवाल के जवाब में कहा जो भी अपराध में लिप्त होंगे सबके नाम सामने आएंगे  |  उधर, एसआईटी ने आम नागरिकों से मदद मांगकर अपील की है कि अगर उनके पास इस मामले से जुड़ी कोई भी जानकारी है तो वे ई-मेल से भेज सकते हैं   एडीजी काउंटर इंटेलीजेंस और एसआईटी प्रमुख संजीव शमी ने बताया कि जांच में साक्ष्य जुटाने के लिए लोगों से उनके पास उपलब्ध सूचनाओं को लेने के लिए एक ई-मेल आईडी info.sit@mppolice.gov.in बनाई है   |  शमी ने सूचना देने वाले व्यक्ति की जानकारी को गोपनीय रखने का भरोसा दिलाया है   | उन्होंने कहा, जिन लोगों के पास वीडियो-तस्वीर या सरकारी दस्तावेज हों वे मेल कर सकते हैं, जिससे जांच में सहयोग मिलेगा  |           

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 REAP KAAND

छात्रा को होटल के कमरे में बुलाकर दुष्कर्म किया   रतलाम में करीब साढ़े चौदह वर्षीय छात्रा को ब्लैकमेल कर उसके साथ दो नाबालिग छात्रों द्वारा गैंगरेप करने का मामला सामने आया है  | एक आरोपी नाबालिग छात्र के साथ उसी की कक्षा में पढता है  | जबकि दूसरा एक अन्य स्कूल में पढ़ता है   |  दो नाबालिग छात्रों ने एक नाबालिग छात्र के साथ गैंग रेप किया |  आरोपियों  की उम्र 14 से 15 वर्ष  है  |  पुलिस ने दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर दोनों को पकड़  लिया है  |  मामला प्रकाश में आने के बाद लोगों में आक्रोश है  | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने गर्ल्स कॉलेज के सामने चक्काजाम व नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और आरोपियों  के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की  |  छात्रा ने रिपोर्ट की है कि वह उसकी कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने एक माह पहले उसे अपने मोबाइल फोन में छात्रा को उसका फोटो दिखाकर डराया था कि उसकी बात नहीं मानी तो वह उसका फोटो वायरल कर देगा  |  9 सितंबर को जब छात्र के घर पर कोई नहीं था तब दोनों आरोपी छात्र के घर पहुंचे और उसके साथ गैंगरेप किया  | छात्रा  ने चिल्लाने की कोशिश की तो एक ने हाथ से उसका मुंह दबा दिया  | इस दौरान इन लड़कों ने उसका वीडिओ बनाया और किसी को कुछ बताने पर उसे वायरल करने की धमकी दी  |  19 सितंबर को  उसकी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ने फोन कर कहा कि शीघ्र आशीर्वाद होटल के रूम नम्बर 108 में आजा, नहीं तो तेरा वीडियो वायरल कर दूंगा  |  डर के कारण वह स्टेशन रोड स्थित उक्त होटल पहुंची  |  वहां फिर उसके साथ रेप किया गया  | इस घटना के बाद पीड़ित लड़की ने अपने घर पर इस सब की जानकारी दी और मामला पुलिस तक पहुंचा  |  पुलिस ने दोनों बलात्कारी छात्रों के खिलाफ  प्रकरण दर्ज कर उन्हें पकड़ लिया है   | एसपी गौरव तिवारी ने  बताया कि गत दिवस नाबालिग लड़की ने शिकायत की थी, प्रकरण दर्ज कर दोनों नाबालिगों को पकड़ा  है  |  मामले की विवेचना की जा रही है  |  इसके पीछे अन्य लोग भी होंगे तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी  |  उधर स्कूल की प्रिसिंपल ने  घटना की जानकारी मिलते ही आरोपी  छात्र को स्कूल से बाहर करने का फैसला किया है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 PC SHARMA

मंत्री ने दिए समस्याओं को हल करने के निर्देश किसानो की गुहार  ख़राब फसल का हो सर्वे     हरदा में आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में मंत्री पी सी शर्मा  के निश्चित समय से एक घण्टे देरी से पहुँचने पर ग्रामीण भड़क गए |  ग्रामीणों ने  समस्या  नही सुनने के भी आरोप लगाए  | इसके बाद प्रभारी  मंत्री पी सी शर्मा ने  जनता की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को मंच पर बुलाकर उन आवेदनों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए  |  हरदा के ग्राम झाड़पा में आपकी सरकार आपके द्वार जिला स्तरीय  शिविर में दो बजे तक प्रभारी मंत्री पी सी शर्मा  के आने का समय तय था  |  परन्तु  मंत्री  एक घंटे  देर से पहुंचे  | जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा तो कार्यक्रम में  लेट पहुंचे ही  साथ ही  प्रशासन के आला अधिकारी भी समय पर नहीं आये  |   शिविर की व्यवस्था में लगे विभागों के अधिकारियों ने लोगों के आवेदन लिए   |  जानकारी के अनुसार शिविर में 101 आवेदन आए, जिनमे से  अनेक आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया  | मंत्री द्वारा निश्चित समय से एक घण्टे देरी से पहुँचने  पर  ग्रामीण  भड़क गए  थे  | ग्रामीणो ने  उनकी समस्य नही सुने जाने का आरोप लगाया  |  शिविर में अनेक लोगों द्वारा प्रभारी मंत्री शर्मा को अपने आवेदन दिए गए   |  प्रभारीमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को मंच पर बुलाकर उन आवेदनों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए  |   शिविर में किसान  खराब हुई  फसलों के पौधे को  साथ लेकर लेकर आए   और तत्काल  सर्वे करवाने की गुहार लगाई   | मंत्री पीसी शर्मा ने भी खेत जाकर फसलों की स्थिति देखी  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 KAMALNATH

नहीं सुनी समस्या निराश होकर वापस लौटे ग्रामीण   कमलनाथ सरकार ने ग्रामीणों की समस्याओं का  निराकरण करने के लिए   | आपकी सरकार आपके द्वार शिविर का आयोजन  किया   | लेकिन आयोजन में मंत्रियों और  प्रशासनिक अधिकारियो  के देरी से आने से  ग्रामीणों में काफी रोष देखने को मिला | हद तो तब हो गई जब अपनी समस्या लेकर ग्रामीण  |  घंटो  पंचायत भवन  के सामने बैठे रहे  | लेकिन वहां कोई नहीं आया और  ना ही समस्या सुनी गई  |  मजबूरन ग्रामीणों को निराश होकर वापस जाना पड़ा   प्रदेश की कमलनाथ सरकार के द्वारा लगाया गया शिविर आपकी सरकार आपके द्वार मजाक का  विषय  बन गया है | कहीं मंत्री लेट आ रहे तो कहीं प्रशासनिक अधिकारी ही नदारद हैं |  गाडरवारा के ग्राम पलेरा में इस आयोजन को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया  | ग्रामीणों को  अपनी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करवाने के लिए कलेक्टर का इंतजार करना पड़ रहा है  |  दरअसल एक दिन पहले ही गाँव कोटवार के द्वारा मुनादी की गई थी कि | गाँव मे आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन  है  |  पर बाद में पता चला कि ऐसा कोई कार्यक्रम नहीं रखा गया है  | अपनी समस्या को लेकर  ग्रामीण  ग्राम पंचायत भवन के सामने घंटो बैठे रहे  | लेकिन ना कोई अधिकारी आया |  ना ही समस्या का निराकरण किया गया  | घंटो इन्जार के बाद ग्रामीण वापस जाने पर मजबूर हो गए  |  जब इस संबंध में गाडरवारा एसडीएम राजेश शाह से बात की गई तो उनका कहना था कि  | इस तरह के किसी भी कार्यक्रम की कोई योजना नहीं थी | पूर्व विधायक साधना स्थापक का कहना है कि  |  अगर योजना का लाभ लोगों तक नहीं पहुच पाए तो ऐसी योजना शुरू करने का क्या मतलब  | इस पर  शासन और प्रशासन दोनों को ध्यान देने की आवश्यकता  है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

BHUPENDRA SINGH BHAGEL

खुरई में पूर्व मंत्री के संबोधन के दौरान मंच गिरा   खुरई में बारिश के बीच पूर्व गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह के संबोधन के दौरान मंच भरभरा कर गिर गया  |  जिसमे दो बीजेपी कार्यकर्ता घायल हो गए  ... पूर्व गृह मंत्री के संबोधन के दौरान मंच पर 50-60 कार्यकर्ता चढ़ गए  | अचानक भीड़ बढ़ने से यह हादसा हुआ    खुरई में कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ भाजपा के धरना-प्रदर्शन के दौरान  मंच गिर गया  |  घटना के समय पूर्व गृह एवं परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह संबोधित कर रहे थे  |  मंच पर सांसद राजबहादुर सिंह, बीना विधायक महेश राय सहित 50-60 कार्यकर्ता मौजूद थे | पूर्व गृह मंत्री सिंह के संबोधन के दौरान अचानक भीड़ बढ़ने से मंच वजन नहीं सह पाया और हादसा हो गया |  यह मंच 15 बाय 16 के एरिया में लोहे के एंगल व लकड़ी के तख्तों से बना था  | पूर्व गृह मंत्री व खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह के संबोधन के दौरान  बारिश शुरू हो गई थी और मंच पर भीड़ बढ़ती गई  लगभग 50- 60 लोग मंच पर थे, तभी अचानक मंच धड़ाम से गिर गया  |  मंच गिरते ही अफरातफरी का माहौल बन गया  | हालांकि घटना में किसी बड़े नेता को तो चोट नहीं आई  |   लेकिन दो कार्यकर्ताओं विजय जैन व जानकी विश्वकर्मा को चोटें आई |  जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद  अस्पताल से उन्हें छुट्टी दे दी गई |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 MUKESH YADAV CRIMINAL

अपराधी पर दर्ज है कई संगीन मामले   आठ साल से फरार  अंर्राज्यीय अपराधी मुकेश यादव को टीकमगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है | \अपराधी को यूपी के बाँदा रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया है | अपराधी पर पच्चीस हजार का इनाम घोषित था  |  टीकमगढ़ पुलिस ने पच्चीस हजार के इनामी अपराधी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है | ईनामी अपराधी मुकेश यादव पिछले आठ सालों से फरार बताया जा रहा था  |  मुकेश यादव को यूपी के बाँदा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया   | मुकेश का आतंक टीकमगढ़ के अलावा निवाड़ी ,झाँसी छतरपुर और ग्वालियर तक था |  मुकेश  गैंग बनाकर घटनाओं को अंजाम दिया करता था  | बताया जा रहा है  की  मुकेश आगामी नगरपालिका और  पंचायत चुनाव में बड़ी घटना को अंजाम दे सकता था  |  पुलिस ने मुकेश को गिरफ्तार कर मीडिया के सामने पेश किया |  और उसके द्वारा किए गए अपराधों की जानकारी दी  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 HONEY TREAP

हनीट्रैप मामले की निष्पक्ष जाँच हो   हनीट्रैप मामले में रोज नए खुलासे होने से राजनैतिक और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा हुआ है  |  इस बीच बीजेपी  महासचिव  कैलाश विजयवर्गीय ने कहा हनीट्रैप मामले में कुछ पत्रकार शामिल हैं तो कुछ पत्रकार  इसमें मध्यस्थ की भूमिका में नजर आए  |  हनीट्रैप मामले में नित नए खुलासों के बाद यह माना जा रहा है कि अब सरकार इस मामले को ठन्डे बास्ते में डालना चाहती है  | इस बीच बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय के बयान ने इस मामले को नया मोड़ दे दिया है  |  विजयवर्गीय ने कहा इस मामले में आरोप प्रत्यारोप की बजाये निष्पक्ष जाँच की मांग की है और कहा है की इस में कुछ पत्रकार भी शामिल हैं  |  कैलाश विजयवर्गीय के बयान में काफी हद तक सच्चाई है इस मामले के उजागर होने के बाद |  भोपाल के चार पुरुष और तीन महिला पत्रकार भी संदेह के दायरे में हैं  | इनमे से कुछ पहले भी ऐसे ऐसे कामों में  संलग्न रहे हैं  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 WEATHER

दो घंटे में छोड़ा गया 2000 क्यूसेक पानी     ग्वालियर में तिघरा बांध में पानी का लेवल बढ़ने से तीन गेट खोल दिए गए  | भारी बारिश के कारण बाँध में पानी का लेवल 738 फ़ीट के पार आ गया था  ... जिसके बाद  बाँध से लगभग दो हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया  |  शहर की पूरी आबादी की प्यास बुझाने वाला तिघरा बाँध एक लम्बे आरसे बाद खोला गया   ग्वालियर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले तिघरा बांध के 3 गेटों को खोला गया  |  बताया जा रहा है की  बांध का पानी उसके तय लेवल से ऊपर जा रहा था    जिसके बाद सिंचाई विभाग और प्रशासन ने मिलकर इस बांध के गेटो को खोलने का फैसला लिया |  दरअसल शहर की पूरी आबादी की प्यास बुझाने वाला तिघरा बांध बरसात के मौसम में  |  अपने 738 फीट के लेवल को पार कर चुका था | जिसके कारण बांध के लेवल को मेंटेन रखने के लिए  बांध के 3 गेटों को खोल दिए गए |  हालाकी इन तीनों गेटो को पूरा नहीं खोला गया था | करीब 2 घंटे के लिए महज थोड़ा सा ही खोलकर बांध से करीब 2000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया  |   बांध से पानी छोड़ने से पहले ही आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया था  |  साथ ही गेट खुलने के कुछ समय पहले बांध पर लगे सायरन को भी बजाया गया था   | काफी लंबे अरसे बाद  तिघरा जलाशय के गेटो को खुलता देखने  के लिए  काफी संख्या में लोग पहुंचे  |  इस दौरान कलेक्टर एसपी भी अपनी फैमिली के साथ मौजूद रहे  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 HUNGAMA

कोंग्रेसियों ने एक दूसरे को कहा भाजपा का दलाल   कांग्रेस में एक बार फिर गुटबाजी खुलकर सामने आयी है  | वन मंत्री उमंग सिंघार कांग्रेस कार्यालय में बैठक ले रहे थे | . इसी दौरान एक  कार्यकर्ता ने दूसरे कार्यकर्ता को बीजेपी का दलाल कह दिया  कुछ लोगों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी अपशब्द कहे       जिसके बाद बैठक में हंगामा और धक्का मुक्की शुरू हो गई   हंगामे के चलते  उमंग सिंघार को बीच में ही बैठक छोड़कर जाना पड़ा    कांग्रेस में गुटबाजी कितनी चरम पर है इसका उदाहरण एक बार फिर ग्वालियर में देखने को मिला  |  जिले के प्रभारी मंत्री उमंग सिंघार ग्वालियर में  शिंदे की छावनी स्थित कार्यकर्ताओं की बैठक लेने और मुलाक़ात करने पहुंचे थे    |   बैठक शुरू होने के थोड़ी देर बाद   |  ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद पांडे बोलने के लिए खड़े हुए    बताया जा रहा है कि  भाषण के दौरान वहां मौजूद पिंकी पंडित नामक एक अन्य कार्यकर्ता ने उन्हें भाजपा का दलाल कहते हुए अपशब्द कहे   ...  इतना ही नहीं कुछ कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री  ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ भी अपशब्द कह दिए   | इतना सुनते ही सिंधिया समर्थक कार्यकर्ता भड़क गए  | और इसका विरोध करने लगे   | थोड़ी ही देर में बैठक हंगामे में बदल गई   | कार्यालय में जिंदाबाद -मुर्दाबाद के नारे लगने लगे  |  इसे देखकर प्रभारी मंत्री ने जिला अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा से नाराजगी भी जताई  |     हंगामा बढ़ते देख बैठक में मौजूद पशुपालन मंत्री लाखन सिंह यादव,विधायक प्रवीण पाठक सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने प्रभारी मंत्री को भीड़ से निकाला   | और फिर अध्यक्ष के कक्ष में ले गए  |  बाद में उन्होंने एक एक कर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर इस मामले पर नाराजी जताई और समझाइश दी  |   बहरहाल एक कार्यकर्ता द्वारा दूसरे कार्यकर्ता को इस  तरह प्रभारी मंत्री की मौजूदगी में भाजपा का दलाल कहना साफ दर्शाता है कि   |  कांग्रेस के अंदरखाने में कितनी एकता है  |  हंगामे के बाद कार्यकर्ता दबी जुबान से ये कहते भी सुने गए कि  |  एक विधायक के इशारे पर यह  सबकुछ हुआ है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 KAMALNATH

रोजगार सहायक को जूते मारने के धमकी   जनपद पंचायत कार्यालय में समीक्षा बैठक के दौरान  जनपद सीईओ ने  रोजगार सहायक से गाली गलौच कर दी  | और  सरेआम  जूते मारकर ठीक करने की धमकी दी |  जिसके बाद रोजगार सहायक की हालत खराब हो गई | उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है   |    कमलनाथ सरकार में अधिकारी इस कदर बेलगाम हो गए हैं कि वो अब सरेआम गाली गलौच करने और जूते मारने की धमकी देने लगे है  |  तजा मामला टीकमगढ़ है  |  जनपद पंचायत जतारा में समीक्षा बैठक चल रही थी  | इसी दौरान  जनपद पंचायत कार्यालय में उपस्थित  कर्मचारियों की मौजूदगी में   |   जनपद सीईओ शैलेन्द्र सिंह  ने  एक रोजगार सहायक के साथ गाली गलौच की  | और जूते मारकर ठीक करने की धमकी दी  | सीईओ की धमकी से भयभीत और  सार्वजनिक अपमान से दुःखी रोजगार सहायक की हालत बिगड़ गई |  जिसके बाद रोजगार सहायक को  इलाज के लिये जिला अस्पताल में  भर्ती कराया गया  |  इलाज करा रहे रोजगार सहायक का कहना है कि  |  अगर सीईओ के खिलाफ कार्यवाही नही हुई तो पूरे परिवार सहित  आत्महत्या कर लेंगे  |       

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 PC SHARMA

शामिल हुए जनसंपर्क मंत्री  pc शर्मा   जनसंपर्क, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री  पी.सी. शर्मा सरदार वल्लभ भाई पटेल पॉलिटेक्निक कॉलेज के एल्यूमिनी समारोह में शामिल हुए। मंत्री  शर्मा ने समारोह में शामिल पूर्व छात्रों को संबोधित किया। मंत्री  शर्मा ने कहा कि एमएसीटी से उन्होंने भी इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों ने शासकीय सेवा, निजी व्यवसाय और अन्य क्षेत्रों में प्रतिष्ठित मुकाम हासिल कर महाविद्यालय और प्रदेश को गौरवांवित किया है। मंत्री  शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री  कमल नाथ प्रदेश में औद्योगिक विकास के साथ ही युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। समारोह में 1965 से 2018 के महाविद्यालय के पूर्व छात्र सम्मिलित हुए। महाविद्यालय के प्राचार्य  आशीष डोंगरे और प्रो. सुरेश मनवानी भी मौजूद थे।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 PC SHARMA

जनसंपर्क, विधि और विधायी कार्य मंत्री  पी.सी. शर्मा ने कहा है कि साहित्यकारों का सभ्यता और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मंत्री  शर्मा हिन्दी भवन में मध्यप्रदेश नव लेखक संघ के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। मंत्री  शर्मा ने नव लेखकों को शाल, श्रीफल और मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 JITU PATWARI

देवास जिला प्रभारी और उच्च शिक्षा मंत्री  जीतू पटवारी ने देवास जिले में अति-वृष्टि से क्षतिग्रस्त फसलों का अवलोकन किया।  पटवारी ने फसलों के सर्वे और राहत वितरण के बारे में अधिकारियों से चर्चा भी की। मंत्री  पटवारी ने जिले में अति-वृष्टि से फसलों को हुई क्षति की सभी तहसीलों के एसडीएम और तहसीलदारों से वन-टू-वन जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि फसलों को हुई क्षति के सर्वे में किसानों की संतुष्टि का विशेष ध्यान रखा जाए। किसी ग्राम, पटवारी हल्का, राजस्व निरीक्षक सर्किल, तहसील क्षेत्र से सर्वे में गड़बड़ी करने की शिकायत आती है, तो संबंधित क्षेत्र का अधिकारी जवाबदार होगा। उन्होंने सर्वे के दौरान यथा संभव स्थानीय जन-प्रतिनिधियों की उपस्थिति भी सुनिश्चित करने को कहा। मंत्री  पटवारी ने कहा कि वर्षा अच्छी होने से आगामी रबी मौसम में खाद और उर्वरक की मांग को देखते हुए पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। खाद और उर्वरक की कालाबाजारी एवं जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। विद्युत कंपनी के अधिकारियों को भी किसानों को विद्युत की सतत आपूर्ति के लिए अभी से तैयारियाँ करने के लिए कहा। प्रभारी मंत्री  पटवारी ने जिले की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शीघ्र करवाने के लिये भी कहा। मंत्री  जीतू पटवारी ने अति-वृष्टि से क्षतिग्रस्त फसलों को खेतों में जाकर देखा। उन्होंने देवास तहसील के ग्राम छोटा मालसापुरा में फसल क्षति का निरीक्षण किया। इस अवसर पर विधायक श्री मनोज चौधरी मौजूद थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 PC SHARMA

जनसम्पर्क मंत्री  पी.सी. शर्मा ने आज सुबह  5 नंबर मार्केट, शिवाजी नगर में विश्व सफाई दिवस पर स्थानीय जन-प्रतिनिधियों,  नागरिकों और नगर निगम के सफाई दल के साथ सफाई की l शर्मा ने नागरिकों को सफाई और स्वच्छता की शपथ भी दिलाई l पार्षद योगेन्द्र सिंह चौहान , एडीशनल कमिश्नर नगर निगम श्री मयंक वर्मा और  बड़ी संख्या मेँ नागरिक मौज़ूद थेl   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 KAMALNATH

जनसंपर्क मंत्री पी.सी. शर्मा ने आज संत हिरदाराम जन्मोत्सव पर हिरदाराम नगर स्थित संत जी की कुटिया में ब्रह्मलीन संतजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया। मंत्री श्री शर्मा श्राद्ध पक्ष पर गुफा मंदिर में संतों के साथ भोज में भी सम्मिलित हुए। मंत्री श्री शर्मा ने महंत  चन्द्रमा दास त्यागी जी और अन्य संतों से आशीर्वाद लिया। इस दौरान पूर्व नगर निगम सभापति  कैलाश मिश्रा साथ रहे।   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 KAMALNSATH

मुख्यमंत्री  कमल नाथ ने कहा है कि महिलाओं के अधिकारों को संरक्षित करने के लिए सरकार वचनबद्ध हैं। महिलाएँ, परिवार और समाज के निर्माण के साथ ही नियोजित विकास करने में भी सक्षम है। जरूरत है कि हम उन्हें अवसर उपलब्ध करवाये जिससे वे अपना कौशल दिखा सकें।  नाथ आज जबलपुर में महिला-बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित पोषण आहार प्रदर्शनी का अवलोकन कर रहे थे। इसका आयोजन राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। हर क्षेत्र में उनके कौशल का उपयोग किया जाएगा, जिससे प्रदेश को उनकी क्षमता का लाभ मिल सकें। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर महिलाओं के अधिकारों को संरक्षित करने के संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने पोषण आहार से संबंधित गतिविधियों पर तैयार की गई सीडी का भी विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सारेगामा गायन प्रतियोगिता में पूरे देश में बालिकाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली लाडो अभियान की ब्रांड एम्बेसडर कुमारी इशिता विश्वकर्मा को सम्मानित किया। एशियन गेम्स में तीरंदाजी में सिल्वर मेडल विजेता और पास्को की ब्रांड एम्बेस्डर मुस्कान किरार एवं राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी उन्नति तिवारी का भी सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण-पत्र वितरित किए। उन्होंने आजीविका मिशन में महिलाओं के 150 स्व-सहायता समूह को 18 लाख 35 हजार रुपए की चक्रीय राशि, 48 समूह को 36 लाख रुपए की सामुदायिक निधि एवं 133 समूह को 1 करोड़ 36 लाख की साख सीमा राशि का वितरण किया। कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री  प्रियव्रत सिंह, वित्त मंत्री  तरुण भनोत, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन मंत्री  लखन घनघोरिया, सांसद  विवेक तन्खा, विधायक तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 KAMALNATH

मुख्यमंत्री  कमल नाथ द्वारा जबलपुर में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का लोकार्पण मुख्यमंत्री  कमल नाथ ने कहा है कि नौजवानों को रोजगार और उनके बेहतर भविष्य के साथ किसानों का कल्याण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नाथ ने कहा कि प्रदेश में चिकित्सा क्षेत्र में उच्च-स्तरीय सुविधाएँ विकसित की जाएंगी जिससे प्रदेश के लोगों को बाहर से अस्पतालों में इलाज के लिए न जाना पड़ेगा।  नाथ आज जबलपुर में नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज परिसर में 150 करोड़ की लागत के 220 बिस्तरीय सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का लोकार्पण कर रहे थे। जबलपुर जिला प्रभारी और ऊर्जा मंत्री  प्रियव्रत सिंह भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर 42 करोड़ 16 लाख की लागत के कार्यों का भी भूमि-पूजन किया। मुख्यमंत्री  नाथ ने कहा कि प्रदेश की 70 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है। सरकार ने पिछले नौ माह में कृषि क्षेत्र को उन्नत बनाने और किसानों को बेहतर लाभ देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। हम कृषि क्षेत्र में विकास की नई संभावनाओं को साकार कर रहे हैं ।  नाथ ने कहा कि प्रदेश में अधिक से अधिक रोजगान्मुखी निवेश को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे हमारे नौजवानों को रोजगार मिलेगा और वे पूरी ऊर्जा के साथ प्रदेश के विकास में अपना योगदान देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में प्रदेश को पूरे देश में अव्वल बनाने के लिए सरकार विशेष प्रयास कर रही है। जबलपुर में सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनने से पूरे महाकौशल अंचल में उच्च-स्तरीय चिकित्सा सुविधाएँ लोगों को उपलब्ध होंगी। वहीं नौजवान चिकित्सकों को काम करने के बेहतर अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि संस्कारधानी जबलपुर का सुनियोजित विकास किया जाएगा। उन्होंने जबलपुर में हुई कैबिनेट बैठक का उल्लेख करते हुए कहा कि इस बैठक में लिये गये निर्णयों को पूरा किया जा रहा है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. विजय लक्ष्मी साधौ ने कहा कि पिछले नौ माह में मुख्यमंत्री कमल नाथ के नेतृत्व में प्रदेश के चिकित्सा क्षेत्र को एक नया आयाम मिला है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए 800 मेडिकल सीट को बढ़ाकर 2 हजार किया गया है। आने वाले समय में हम इसे 3 हजार सीट तक ले जाएंगे। वित्त मंत्री तरुण भानोट ने कहा कि जबलपुर के विकास के लिए मुख्यमंत्री ने कई सौगातें दी हैं। सभी परियोजनाओं की डीपीआर बन गई है और शीघ्र ही उन्हें स्वीकृति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जबलपुर में मेट्रो रेल और मेट्रोपॉलिटिन सिटी की योजना बनाने के निर्देश भी दिए हैं। कार्यक्रम को सामाजिक न्याय और नि:शक्तजन कल्याण मंत्री  लखन घनघोरिया, सांसद  विवेक तन्खा ने भी संबोधित किया।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

BJP DHARNA PRADHARSHAN

किसान विरोधी है सरकार,बीजेपी ने कहा मुआवजे दो     भारतीय जनता पार्टी ने  प्रदेश भर में कमलनाथ सरकार  के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया   | सांसद जनार्दन मिश्रा ने कमलनाथ सरकार पर जमकर निशाना साधा  और कहा की कमलनाथ सरकार किसान विरोधी सरकार है  | उन्होंने कांग्रेस भगाओ प्रदेश बचाओ का नारा दिया  |   भारतीय जनता पार्टी कमलनाथ सरकार के खिलाफ अब सडकों पर आ गई है  |  बीजेपी  के द्वारा प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन किया | रीवा में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने  कमलनाथ सरकार की योजनाओं के खिलाफ  प्रदर्शन किया  | और  कमलनाथ सरकार और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की   ...   बीजेपी ने  अतिवृष्टि के कारण फसलों की बर्बादी के लिए  किसानों को मुआवजा दिए जाने  की मांग रखी है   | बीजेपी नेताओं ने कमलनाथ सरकार को पूरी तरह से फेल बताते हुए उसे  किसान विरोधी करार दिया  | सांसद जनार्दन मिश्रा ने कमलनाथ सरकार  पर जमकर निशाना साधा और  |  कांग्रेस भगाओ, प्रदेश बचाओ का नारा दिया  |  जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ता तथा नेताओं ने कलेक्ट्रेट भवन पहुंचकर  ज्ञापन सौंपा  |     वही छतरपुर के  बड़ामलेहरा विधानसभा मे भी  | प्रदेश की पूर्व मंत्री ललिता यादव की अगुवाई मे  किसानो की  बरबाद हुई फसलो का मुआवजा दिलाने के लिये धरना दिया गया | और  कमलनाथ सरकार से  चुनाव के दौरान जनता से किये वादे निभाने की मांग की  | प्रदशर्न में बीजेपी  कार्यकर्ता और किसान अपनी  खराब हुई फसलों को भी साथ लाये थे  |       

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 AADIWAASI KALYAN

  DPC ने कहा आरोप निराधार शैक्षणिक कार्य ठीक नहीं   आदिवासी कल्याण विभाग के  छात्रावासों का प्रभार संभाल रही तीन शिक्षिकाओं ने  डीपीसी के खिलाफ  जातिसूचक शब्द को लेकर शिकायत दर्ज कराई   शिक्षिकाओं ने आरोप लगाया है की उन्होंने जाति सूचक शब्द बोलते हुए नौकरी  से निकालने की धमकी दी गई  | उधर डीपीएस ने आरोपों को निराधार बताया है |   हरदा में  आदिवासी कल्याण विभाग के आश्रम व छात्रावासों का प्रभार संभाल रही तीन शिक्षिकाओं ने  थाने  में डीपीसी डॉ आर एस तिवारी  के खिलाफ  शिकायत दर्ज कराई  | उनका आरोप है  कि  डीपीसी ने उन्हें कार्यालय का समय ख़त्म होने के बाद  बुलाया और जातिसूचक शब्दों से  अपमानित किया | शिक्षिकाओं ने  आरोप लगाया है कि जब वो  स्कूल की वर्क बुक सहित अन्य दस्तावेज दिखा रही थी  तभी तिवारी अचानक उन पर भड़क गए | वेतन रोकने तथा नौकरी से निकालने की धमकी देने लगे  |  पीड़ित महिलाओं ने पुलिस और कलेक्टर से इस  मामले की जांच  कर कार्रवाई करने की मांग की है  जब डीपीसी  डॉक्टर तिवारी   बात की गई तो उनका कहना है की  शिक्षा विभाग के  11 शिक्षक शिक्षिकाएं आदिम जाति कल्याण विभाग के आश्रम व छात्रावास का अतिरिक्त प्रभार संभाल  रहे  हैं  |  इससे उनके मूल स्कूलों में शैक्षणिक कार्य प्रभावित हो रहा है  |  एक महीने पहले जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी कर उक्त शिक्षक शिक्षिकाओं को स्कूल में पढ़ाने को कहा था| इसके बावजूद इन स्कूलों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार नहीं आया  |  इसी संबंध में शिक्षक गुरुवार को उनके कार्यालय पहुंचे थे |   वहां ऐसी कोई बात नहीं हुई जो उन पर आरोप लगाए जा रहे  हैं |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 SARKARI HOSPITAL

एक पलंग पर दो मरीज  मरीज को बैठाकर लगा रहे हैं बॉटल डॉक्टर और दवाई ना मिलने से मरीज हो रहे हैं परेशान   सरकार लाख दावे करे पर सरकारी अस्पतालों  की तस्वीरें  सरकार के दावों की पोल खोल देती हैं | अस्पताल में अव्यवस्था इस कदर है की  |  एक ही पलंग पर दो मरीजों का इलाज किया जा रहा है  |  पलंग की कमी की वजह से मरीजों को बेंच पर बैठकर बॉटल चढ़ाई जा रही है | अस्पताल में डॉक्टर और दवाइयां सही समय पर मिल जाए तो ये आपकी किस्मत है  |  मंत्री तुलसी सिलावट जी समय मिले तो जरा इन अस्पतालों पर भी ध्यान दीजियेगा  | ठीक होने की उम्मीद से आ रहे मरीज  और बीमार होकर अस्पताल से जाने को मजबूर है  |  चुनाव ख़त्म तो नेताओं की जिम्मेदारी भी ख़त्म   | ऐसा हम नहीं इलाज के लिए परेशान हो रहे गाडरवाड़ा के लोग कह रहे है   |  गाडरवारा का सरकारी अस्पताल अपनी जिंदगी की आखरी सांसे गिन रहा है  | भले ही कमलनाथ सरकार मध्यप्रदेश में विकास और बदलाव के लाख दावे करे   | लेकिन आए दिन बदहाली की जो तस्वीरे सामने आ रही हैं  उससे कमलनाथ सरकार के दावों की पोल खुलती दिख रही है  | न तो इस तस्वीर को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज बदल पाये और न ही कमलनाथ सरकार  | गाडरवारा के अस्पताल में  अव्यवस्थाओं का ऐसा अम्बार लगा हुआ है  कि मरीज इलाज़ कराने आये तो और बीमार पड़ जाए  |  अस्पताल में रोजाना सैकड़ों मरीज अपना इलाज़ कराने आते हैं  |  लेकिन उन्हें इलाज़ तो नहीं मिल पाता अगर कुछ मिलता है तो वो है निराशा  |  यहां इलाज़ कराने आये लोगों का कहना है कि ये सिर्फ नाम का अस्पताल है   यहाँ अस्पताल जैसी कोई सुविधा नहीं है  | यहाँ न तो दवाइयां है और न ही डॉक्टर समय पर उपलब्ध हो पाते है  | साथ ही साथ अस्पताल में जरूरी उपकरण तक नहीं हैं   |  एक ही पलंग पर दो दो मरिजों का इलाज चल रहा है  |  मरीजों को फटे पुराने और बारिश में गीले गद्दों पर इलाज़ कराना पड़ रहा है   | न तो चादर है न तकिया  | हैरानी की बात तो ये है कि मरीज बेंच पर ही बॉटल  लगवाने को मजबूर हैं  | मरीजों को कई दिनों चक्कर काटने के बाद भी इलाज़ नहीं मिल पाता है  | जब इस बारे में अस्पताल का निरीक्षण करने आये जिला चिकित्सा अधिकारी यू एम खान से बात की गई तो उनका भी मानना है कि अस्पताल में संसाधनों के  साथ ही स्टाफ की भी कमी है | जिसकी वज़ह से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है |  मंत्री तुलसी सिलावट जी आम आदमी बेहतर स्वास्थ,शिक्षा व्यवस्था के नाम पर वोट तो देता है  | लेकिन चुनाव खत्म होते ही ये बातें और वादे सिर्फ जुमला बनकर रह जाती  हैं  |  और इसका  जीता जागता उदाहरण है  गाडरवारा का ये अस्पताल  है  | क्योंकि नेता झूठ बोल सकता है  | लेकिन तस्वीरें  नहीं |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

  KAMALNATH

वचन पत्र से मुकरी कमलनाथ सरकार दाम घटाने था वादा   किसान और मध्यम वर्ग पर पड़ेगी पेट्रोल-डीजल की मार   कांग्रेस की कमलनाथ सरकार अपने वचन पत्र में किये पेट्रोल और  डीजल के दाम  घटाने के  वादों को भूल गई है  |  कमलनाथ सरकार ने   पेट्रोल , डीजल पर  पांच पांच प्रतिशत वैट बढ़ा दिया है |  जिसके  बाद पेट्रोल में औसतन 2 रूपये 91 पैसे   और डीजल में 2  रुपये 86 पैसे लीटर  महँगा हो गया  है  |  बारिश की मार झेल रही प्रदेश  की  जनता और किसान  को अब पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से दोहरी मार झेलनी पड़ेगी  |  मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार ने पेट्रोल ,डीजल और शराब में पांच प्रतिशत वैट बढ़ा दिया है | जिसके चलते पेट्रोल और  डीजल के दाम लगभग ढाई से तीन रुपये तक बढ़ गया है  | चुनाव से पहले कांग्रेस ने वचन पत्र में किये वादों को अब भुला दिया है  | चुनाव से पहले वचन पत्र में पेट्रोल और डीजल के दाम घटाने का वचन दिया गया था  | लेकिन वक़्त है बदलाव का नारा देने वाली कमलनाथ सरकार ने  दाम घटाने के बजाय  9  महीने में ही पेट्रोल , डीजल के दाम बढ़ा दिए  | जनसम्पर्क मंत्री ने कहा की दाम अस्थाई रूप से बढ़ाये गए है  | बढे हुए दामों से बाढ़ पीड़ितों की सहायता हो सकेगी  | सरकार को उम्मीद है कि इस कदम से हर माह खजाने में 225 करोड़ रुपए अतिरिक्त राजस्व बढ़ेगा  | वाणिज्यिक कर विभाग ने शुक्रवार को वैट अधिनियम में संशोधन करने की अधिसूचना जारी कर दी है  |  नई दरें शुक्रवार रात बारह बजे से प्रभावी हो गई हैं  | अब भोपाल  में पेट्रोल 81. 05  और डीजल में 72. 42 रुपये हो गया है  |  शराब में वैट पांच से बढ़ाकर दस प्रतिशत किया गया है  |   भाजपा ने दाम बढ़ने पर कमलनाथ सरकार पर निशाना साधा और कहा की  दाम बढ़ने से आम आदमी परेशान है  |  उधर जनता ने भी दाम बढ़ने पर रोष व्यक्त किया है  |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

  SACHIN YADAV

कृषि मंत्री ने किया खरगोन जिले में अति-वृष्टि प्रभावित फसलों का निरीक्षण   किसान-कल्याण एवं कृषि विकास, उद्यानिकी और खाद्य प्र-संस्करण मंत्री सचिन यादव ने खरगोन जिले के कसरावद, गोंगावॉ और भीकनगाँव जनपद में अति-वृष्टि से प्रभावित फसलों का निरीक्षण किया। मंत्री  यादव ने ककड़गांव, बिटनेरा, वड़िया, मछलगांव, अंदड़, रेहगांव, बलखड़िया, सगुर, पोई व सूर्वा के अलावा बीच में आने वाले गाँवों में भी फसलों का निरीक्षण किया। कृषि मंत्री  यादव ने एसडीएम, तहसीलदार, सहकारिता, कृषि विभाग और बैंकर्स को निर्देश दिए कि जिस तरह वे खेत-खेत जाकर निरीक्षण कर रहे हैं, ऐसे ही सर्वे टीम भी खेत-खेत जाकर पूरी ईमानदारी से अपना काम करें। सर्वे दलों को स्पष्ट तौर पर बताया जाए कि प्रत्येक किसान की समस्या को सुने और सर्वे शीघ्र करे। कृषि मंत्री ने अति वृष्टि से प्रभावित फसलों के अवलोकन के लिए भोपाल से गये अपर संचालक कृषि बी.एम. सहारे को भी खेतों के बीच ले जाकर कपास, सोयाबीन और मक्का की फसलों को दिखाया। कृषि मंत्री ने कहा कि वर्तमान हालातों से किसानों को उबारने के लिए राज्य सरकार हर संभव प्रयास करेगी।          

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 PC SHARMA

जनसम्‍पर्क मंत्री  पी.सी. शर्मा ने अम्बेडकर नगर की नूतन सहकारी उपभोक्ता भंडार राशन दुकान का निरीक्षण किया। मंत्री  शर्मा ने वितरित की जा रही खाद्यान्न सामग्री का निरीक्षण कर सामग्री को निर्धारित गुणवत्ता का बताया। मंत्री  शर्मा ने सेल्समेन से राशन लेने आने वाले गरीब उपभोक्ताओं को क‍ठिनाई नहीं हो, इसका ख्याल रखने को कहा। सर्वे के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले के खिलाफ होगी सख्त कार्यवाही |  निरीक्षण के दौरान मौजूद नागरिकों ने बताया कि कुछ लोग अति-वृष्टि राहत दिलाने के सर्वे फार्म पैसे लेकर भरवा रहे हैं। मंत्री  शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन, नगर निगम और किसी जन-प्रतिनिधि ने ऐसा करने के लिए किसी को अधिकृत नहीं किया है। अवैधानिक तरीक़े से पैसे लेकर सर्वे के आवेदन भरवा रहे जालसाज और जनता को धोखा देने वालों के खिलाफ कार्यवाही करवाएंगे। उन्होने कहा कि सभी प्रभावितो का शासकीय अमला विधिवत सर्वे कर राहत देगा । इसमें किसी को भी किसी तरह से कोई पैसा नही दे। मंत्री शर्मा ने कहा कि अति-वृष्टि राहत सर्वे के नाम पर पैसा मांगने वाले | वालों की जानकारी उनके टोल फ्री नंबर 8982464232 पर दें। मंत्री शर्मा ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की बस्तियों के नागरिकों को समस्याओं के निराकरण के लिए यह टोल फ्री नंबर संचालित है। धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्यवाही होगी। मंत्री  शर्मा के साथ पार्षद योगेन्द्र सिंह चौहान,  अमित शर्मा,  प्रवीण सक्सेना,  श्रीवास्तव आदि इस अवसर पर मौजूद थे।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 PC SHARMA

जनसम्पर्क मंत्री श्री शर्मा जनसम्पर्क मंत्री  पी.सी. शर्मा ने अति-वृष्टि प्रभावित पंचशील नगर, राहुल नगर और अंबेडकर नगर जाकर जल-भराव की स्थिति और जल-निकासी व्यवस्था का निरीक्षण किया। स्थानीय रहवासियों की शिकायतों और समस्याओं को भी सुना तथा उनके निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिये। मंत्री  शर्मा ने बस्तीवासियों को बताया कि अति-वृष्टि और बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत देने के लिये राज्य सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रभावितों कों सभी सम्भव सहायता और राहत दी जा रही है। जनसम्पर्क मंत्री के साथ पार्षद योगेन्द्र सिंह चौहान, अमित शर्मा, प्रवीण सक्सेना और अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 INDIAN TELEVISION ACADEMY

देश का नामचीन इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवार्ड का आयोजन मध्यप्रदेश में पहली बार होगा। यह समारोह 10 नवम्बर को इंदौर में आयोजित होगा। इसका मध्यप्रदेश में आयोजन गर्व का विषय है। मध्यप्रदेश सरकार आयोजन में भागीदार है और इसके लिये सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायेगी। जनसम्पर्क मंत्री  पी.सी. शर्मा ने आज इंदौर में यह बात कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  कमलनाथ के विशेष प्रयासों से आयोजन की मेजबानी मध्यप्रदेश को मिली है। इससे मध्यप्रदेश में फिल्म निर्माण और टेलीविजन धारावाहिक की शूटिंग के लिये अनुकूल वातावरण निर्मित होगा। हमारे यहां महेश्वर, माण्डव, चन्देरी, जबलपुर, इन्दौर, होशंगाबाद और भोपाल में समय-समय पर फिल्में शूट की गई हैं। मध्यप्रदेश में इस क्षेत्र में अपार संभावनाएं मौजूद हैं। मध्यप्रदेश सरकार फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री को मध्यप्रदेश में बढ़ावा देने सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने में हर संभव सहयोग प्रदान करेगी।  इस अवसर पर आयुक्त जनसम्पर्क  पी.नरहरि, फिल्म एवं टी.वी.कलाकार  विजय घाटगे, इंडियन टेलीविजन एकेडमी की अध्यक्ष अनु रंजन, संयोजक  शशि रंजन, टी.वी.सीरियल “भाभीजी घर पर हैं” की कलाकार शुभांगी अत्रे, रागिनी मक्कड़, सोनी टेलीविजन हेड प्रोग्रामिंग  आशीष गोलकर सहित अन्य कलाकार उपस्थित थे। कार्यक्रम के आरंभ में इंडियन टेलीविजन एकेडमी की अध्यक्ष  अनु रंजन द्वारा जनसम्पर्क मंत्री  पी.सी.शर्मा तथा आयुक्त जनसम्पर्क पी. नरहरि सहित उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया। स्वागत के पश्चात इंडियन टेलीविजन एकेडमी के पूर्व इतिहास संबंधी संक्षिप्त फिल्म उपस्थित अधिकारियों व मीडिया को दिखायी गयी। टेलीविजन एकेडमी अवार्ड-2019 के संबंध में आयुक्त जनसम्पर्क  पी. नरहरि द्वारा विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया कि 19वाँ इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवार्ड देश का सबसे बड़ा और सबसे भरोसेमंद टीवी अवार्ड है। सोनी टीवी देश का प्रमुख चैनल है। यह अवार्ड 19 वर्षों से दिया जा रहा है। यह प्रथम अवसर है जब मध्यप्रदेश में यह समारोह आयोजित होने जा रहा है।  फिल्म कलाकार श्री विजेन्द्र घाटगे ने बताया कि 19वाँ इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवार्ड पहली बार मिनी मुम्बई के रूप में पहचाने जाने वाले इंदौर के स्थानीय नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने जा रहा है। यह अवार्ड मध्यप्रदेश की समृद्ध संस्कृति और विरासत को प्रदर्शित करने के लिये एक अनूठा मंच होगा।  इंडियन टेलीविजन एकेडमी की अध्यक्ष  अनु रंजन ने बताया कि इस कार्यक्रम में टेलीविजन जगत से जुडे करीब 300 कलाकार, निर्माता तथा तकनीशियन भाग लेंगे। इस पुरस्कार कार्यक्रम को सोनी एंटरटेनमेंट टीवी पर सीधे प्रसारित किया जायेगा। यह वेब पर टेलीकास्ट भी होगा।                

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 PC SHARMA

जनसंपर्क मंत्री  पी.सी. शर्मा ने आज इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर का भ्रमण कर 'मेग्नीफिशिएंट मध्यप्रदेश' इन्वेस्टर समिट के आयोजन की तैयारियों का जायज़ा लिया। आयुक्त जनसंपर्क  पी. नरहरि भी इस दौरान उपस्थित थे। मंत्री  शर्मा को मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास केंद्र, इन्दौर के एम.डी.  कुमार पुरूषोत्तम ने तैयारियों की जानकारी दी। मंत्री  शर्मा ने प्रदर्शनी स्थल और मीडिया के लिए प्रस्तावित व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि समिट के लिये सेन्टर में बेहतर मीडिया सेंटर बनाया जाए।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 THAMAN NADHI

धार जिले की ग्राम पंचायत कोठी सोढपुर के ऐतिहासिक थम्मन तालाब के जीर्णोद्धार से माण्डू काकडा खो झरने को नया जीवन मिल गया है। अब यह झरना पर्यटन स्थल का स्वरूप ले चुका है। इससे तीन पंचायतों के 50 हेक्टेयर क्षेत्र में फसलों को पूरे साल सिंचाई के लिए पानी भी मिल रहा है। राज्य सरकार द्वारा मनरेगा योजना से प्राचीन तालाबों के जीर्णोद्धार के निर्णय से यह सम्भव हुआ है।ग्राम पंचायत में वर्षों पुराना दल थम्मन तालाब था। जीर्ण-शीर्ण अवस्था से इसका सारा पानी बह जाता था। ग्राम पंचायत ने मनरेगा से इसको पुनर्जीवित किया। तालाब में जल संचय के लिये 300 मीटर की बेंड बनाई गई। इस काम पर लगभग 10 लाख रूपये खर्च हुए। इससे पानी का बहाव रूक गया। अब तालाब में लगभग आठ मीटर गहराई तक 53 हजार घनमीटर पानी जमा हो गया है। पानी रूकने से आस-पास के क्षेत्र का जल-स्तर बढ़ गया है और गाँव में सिंचाई सुविधा बेहतर हो गई है और पशुओं को भी निस्तार के लिए भरपूर पानी मिल रहा है। दल थम्मन तालाब के जीर्णोद्धार से जल-संरक्षण का संकल्प पूरा हुआ है। तालाब के पास का 30-40 फीट गहरा काकडा खो झरना अब बहने लगा है। यह झरना सुप्रसिद्ध पर्यटन स्थल माण्डू आने वाले पर्यटकों के लिये आकर्षण का केन्द्र बन गया है। सरपंच श्याम भूरिया ने बताया कि तालाब में अब इतना पानी रूका है, जिससे आस-पास की तीन ग्राम पंचायतों को सिंचाई का स्थाई जरिया मिल गया है। गाँव के मदन गिरवाल ने बताया कि अब गेहूँ की फसल भी ले सकेंगे। अभी तक सिंचाई का इंतजाम नहीं होने से केवल बरसाती फसल ही ले पाते थे। स्थानीय लोग अच्छी फसल की निश्चिंतता और प्राकृतिक जल-स्त्रोत मिलने से उत्साहित हैं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

SUKHDEV PANSE

प्रदेश में ''आपकी सरकार-आपके द्वार'' कार्यक्रम में गाँवों में चौपाल लगाकर, गाँववालों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को तत्काल हल किया जा रहा है। जिन आवेदनों का तत्काल हल संभव नहीं हो रहा, उनके लिये समय- सीमा निर्धारित कर उसमें हल किया जा रहा है। इस व्यवस्था से गाँववाले खुश हैं। छिन्दवाड़ा जिले में परासिया विकासखंड के ग्राम हरनभटा में ''आपकी सरकार-आपके द्वार'' कार्यक्रम में इसका प्रभाव देखने को मिला। ग्रामीण राकेश कुमार चंद्रवंशी की 10 साल पुरानी समस्या सिर्फ दो घंटे के भीतर हल हो गई। राकेश को अपनी जमीन का मालिकाना हक पाने के लिये पावती बनवाना था। इसके लिये वह पिछले दस साल से परेशान था। कई बार पटवारी और तहसीलदार से मिला किंतु निराशा ही हाथ लगी। राकेश ने हताश होकर आशा ही छोड़ दी थी। हाल ही में 29 अगस्त को ग्राम सिरगोरा में ''आपकी सरकार-आपके द्वार'' कार्यक्रम की जानकारी मिलते ही राकेश वहाँ पहुँचा। अधिकारियों की तत्परता देखकर उसके मन में एक बार फिर आशा जागी कि आज उसकी समस्या सुलझ जाएगी। उसने तत्काल तहसीलदार और पटवारी को अपनी समस्या बताई, कागज दिखाये। कार्यक्रम में ही दो घन्टे बाद जब राकेश का नाम पावती प्राप्त करने के लिये पुकारा गया, तो वह आश्चर्यचकित हो गया। जिले के प्रभारी मंत्री सुखदेव पांसे ने राकेश को उसकी मालिकाना जमीन की पावती दी। अब अपनी जमीन का मालिक बन गया है राकेश।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

ARIF MASOOD

मसूद बीच में बोले तो किसी ने नहीं दी तवज्जो   कांग्रेस महासचिव और प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया जब कोंग्रेसियों को अनुशासन का पाठ पढ़ा के नसीहतें दे रहे थे | तभी भोपाल के कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद को उनकी कोई बात नागवार गुजरी और वे अनुशासन को ताक पर रखकर  बीच में बोलने लगे  | लेकिन किसी भी कोंग्रेसी ने आरिफ मसूद की बात को तवज्जो नहीं दी  |  कमलनाथ सरकार के मंत्रियों को  कांग्रेस  महासचिव व प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया ने चेतावनी दी है कि वे व्यक्तिगत और राजनीतिक संबंधों में भेद करने की समझ दिखाएं  |   जिन मंत्रियों को यह समझ नहीं है, वे मंत्री बनने लायक नहीं हैं  |  अगर किसी मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ता को उपकृत किया तो वे उसे सोनिया गांधी के सामने खड़ा करा देंगे और मंत्रिमंडल विस्तार में उसका मंत्री पद छिन सकता है  | दीपक बाबरिया ने मुख्यमंत्री कमलनाथ से कहा कि पद देते समय इस बात का ध्यान रखें कि प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा के लोगों को मौका मिले  |  ऐसा न हो कि भोपाल में रहने वाले कार्यकर्ता गणेश परिक्रमा के दम पर ज्यादा पद ले जाए   |  इस बात पर भोपाल मध्य के विधायक आरिफ मसूद ने एतराज जताया  | और बावरिया की भाषण के बीच में ही बोलना शुरू कर दिया  | उन्होंने बाबरिया के भाषण में बीच में दखल देते हुए कहा कि आप भोपाल का नाम गलत ले रहे हैं  | भोपाल के कार्यकर्ताओं ने 15 साल तक भाजपा सरकार के दौरान मुख्यमंत्री निवास से लगाकर सड़कों पर संघर्ष किया,लाठियां खायी है |  मसूद जोर जोर से अपनी बात रख रहे थे लेकिन मसूद की बातों पर किसी भी कोंग्रेसी ने ज्यादा गौर नहीं किया |  बाबरिया ने अपने भाषण में अनुशासन की नसीहतें दीं तभी यह ममला हुआ इसलिए सब बावरिया के भाषण में मगन रहे  | किसी नेता ने भी विधायक आरिफ मसूद की बात को वजन नहीं दिया  | बाबरिया ने कहा कि पार्टी नेता अनुशासन में रहें  | उन्होंने कहा कि अनुशासन के मामले में बड़ा हो या छोटा नेता, कोई भी बख्शा नहीं जाएगा  |         

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 KATAN NADHI

रेस्क्यू कर बाहर निकाले गए सभी ग्रामीण      धसान और काटन नदी  मे बाढ़ आने से  11 ग्रामीण एक टापू पर  फस गए  | जिसके बाद आपदा प्रबंधन की टीम ने  रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर इन ग्रामीणों को नदी से बहार निकाला  | सभी ग्रामीणों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है |  छतरपुर के गुलगंज थाना क्षेत्र मे बाढ़ मे फंसे 11 बीमार ग्रामीणों का रेस्क्यू  कर  नदी से बाहर निकाला  गया  | प्रशासन को सूचना लगी थी कि धसान और काटन नदी मे बाढ़ आने से  टापू पर 11 ग्रामीण फंसे हुये है  |  सूचना मिलते ही  आपदा प्रबंधक की टीम मौके पर पहुंची  | और   5 घंटे तक रेस्क्यू आपरेशन चलाया गया   | नदी मे  आपदा प्रबंधक के सैनिक बोट के सहारे टापू पर पहुंचे   | और इन ग्रामीणों को बोट पर बैठाकर नदी से बाहर निकाला गया  | ग्रामीणों को निकालकर बीमार पडे इन सभी को बिजावर स्वास्थ केन्द्र भेजा गया है  |  इनमे महिलाएं और बच्चे भी शामिल है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

  AVAIDH KHANAN

अवैध उत्खनन रोकने कलेक्टर ने बनाई टीम   खनिज विभाग की लापरवाही के चलते टमस नदी में अवैध रेत उत्खनन का कार्य किया जा रहा है | विभाग की मिली भगत के कारण खनन माफिआओं पर कोई कार्यवाई नहीं की जाती | जिसको देखते हुए कलेक्टर ने एक टीम बनाई है |  यह टीम  अवैध उत्खनन करने वालों पर निगरानी रखने के साथ ही  कार्यवाई करेगी |  रीवा जिले के तराई क्षेत्रों में लगातार अवैध खनन तेजी के साथ फल फूल रहा है | खनिज विभाग की लापरवाही के चलते धड़ल्ले के साथ  रेत और  गिट्टी का अवैध उत्खनन  माफिया द्वारा किया जा रहा है |  जिला प्रशासन ने  अवैध खनन  और परिवहन रोकने के लिए एक टीम का गठन किया है |  कलेक्टर ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया की यह टीम अवैध उत्खनन  करने वालों पर नजर रखती है | अवैध उत्खनन की सूचना मिलने पर  |  टीम को भेजा जाता है  और कार्यवाई  की जाती है |  बताया जा रहा है की खनिज विभाग  की शह पर ही  अवैध रेत का खनन हो रहा है | जिले के त्योंथर  अंतर्गत टमस नदी में  लगातार रेत माफिया अवैध उत्खनन कर रहे है   | खनिज विभाग का अमला यह सब जानते हुए भी कोई कार्यवाई नहीं करता  | अब देखना यह होगा कि | कलेक्टर द्वारा बनाई गई टीम इस अवैध रेत खनन को कैसे रोक पाती है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 LALJII TANDAN

राज्यपाल  लाल जी टंडन ने टैगोर सांस्कृतिक सद्भाव पुरस्कार वर्ष 2019 के लिए गुंदेचा बन्धुओं के नाम की अनुशंसा की है। राज्यपाल ने कहा है कि गुंदेचा बन्धुओं को पुरस्कृत किया जाना लिंग, जाति, धर्म आदि के भेदभाव रहित कृतित्व का सम्मान होगा। राज्यपाल टंडन ने पुरस्कार के लिये प्रेषित अनुशंसा पत्र में कहा है कि भारतीय संस्कृति के प्रतीक गुरूदेव रविन्द्रनाथ टैगोर के व्यापक रूप और उनके मानवता के प्रति योगदान के सम्मान में स्थापित टैगोर सांस्कृतिक सद्भाव पुरस्कार, वर्ष 2019 के लिए मध्यप्रदेश में सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने और उनके संवर्धन के क्षेत्र में शास्त्रीय संगीत के माध्यम से सतत् साधनारत संगीतज्ञ गुंदेचा बंधुओं को प्रदान किया जाये।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 KAMALNATH

अति वर्षा से हुए नुकसान से अवगत कराया    मुख्यमंत्री  कमल नाथ से आज यहाँ मंत्रालय में प्रदेश के अति वर्षा और बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान का आकलन करने आये केन्द्रीय अध्ययन दल ने मुलाकात की और उन्हें प्रारंभिक नुकसान की स्थिति की जानकारी दी। अध्ययन दल अगले हफ्ते तक नुकसान की प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार कर लेगा । राज्य की ओर से सहायता के लिये मेमोरेंडम मिलने के बाद अंतिम रिपोर्ट तैयार होगी । मुख्यमंत्री ने अध्ययन दल को बताया कि विन्ध्य क्षेत्र को  छोड़कर पूरे प्रदेश में भारी नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्षा रुकने के बाद स्वास्थ्य सबंधी गतिविधियों को भी तत्काल संचालित करने की जरुरत होगी। उन्होंने कहा वे स्वयं भी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लेंगे। अध्ययन दल ने मुख्यमंत्री  को बताया कि नुकसान के अध्ययन के लिये तीन दल बनाये गये थे। तीनों दलों ने मंदसौर, आगर मालवा, रायसेन, राजगढ़, विदिशा जिलों के अति वर्षा से प्रभावित गाँवों का दौरा कर नुकसान का आकलन किया। आकलन के अनुसार सोयाबीन और उड़द की फसलों को ज्यादा नुकसान हुआ है। कच्चे मकान बह गये हैं। रपटे, छोटे पुल, पुलिया बह गई है और कई गाँव मुख्य सड़कों से कट गए हैं। आवागमन बेहद प्रभावित हुआ है।  केन्द्रीय दल में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नई दिल्ली के संयुक्त सचिव  संदीप पौण्डरिक, ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के उप सचिव के.एम. सिंह, जल संसाधन मंत्रालय के संचालक  मनोज पोनीकर, कृषि मंत्रालय के संचालक डॉ. ए.के. तिवारी, वित्त मंत्रालय के संचालक  अमरनाथ सिंह तथा ऊर्जा मंत्रालय के सहायक संचालक श्री सुमित गोयल शामिल थे। मुख्य सचिव  एस.आर. मोहन्ती, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव अशोक वर्णवाल, प्रमुख सचिव राजस्व  मनीष रस्तोगी उपस्थित थे।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 SADHVI PRAGYA

पत्रकारों ने जताई नाराजगी प्रशासन को सौंपा ज्ञापन   प्रधान मंत्री की नाराजगी और बीजेपी की नसिहातों का भोपाल की  सांसद प्रज्ञा ठाकुर पर कोई असर नहीं हैं  |  वे हर बार कोई न कोई विवादित बयान देकर सुर्ख़ियों में बानी रहती हैं   | इस बार तो साध्वी प्रज्ञा ने मिडिया के माइक पर ही  मिडिया को  बेईमान कह दिया   | जिससे पत्रकारों में नाराजगी हैं और सभी पत्रकारों ने मिलकर प्रशासन को ज्ञापन सौपा हैं  |  भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयानों से गहरा नाता रहा है |  चुनाव के दौरान और चुनाव के बाद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में बनी रहती है |  प्रधनमंत्री नरेंद मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सीहोर आई साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने एक बार फिर विवादित बयान दिया   | इस बार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने हमला लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पर किया और मिडिया को बाईट देते हुए कहा की  | हम तुम्हारी तारीफ कर रहे हैं  |  सुनो सीहोर के मिडिया वाले बेईमान हैं |  मिडिया को बेईमान कहने वाले बयान के बाद |  मीडिया के लोगो ने गहरी आपत्ति जताई हैं  | सीहोर की मिडिया के सभी पत्रकार संसद प्रज्ञा के  विरोध में तहसीलदार और कोतवाली टी आई मनोज मिश्रा को ज्ञापन सौपा और नारे लगाए   |   साथ ही मांग की  | की प्रज्ञा ठाकुर जो कि संवैधनिक पद पर है बिना किसी सबूत के पत्रकारो को बेईमान कहा रही है  |  साध्वी पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाय |  दरअसल साध्वी प्रज्ञा ठाकुर अपनी खुन्नस सीहोर के पत्रकारों पर निकला रही थी |  कुछ महीने पहले अपने शौचालय वाले बयान को लेकर साध्वी पर जिस तरह भजपा ने शिकंजा कसा और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ साथ खुद प्रधानमंत्री मोदी  ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को डांट लगाई |  वह बयान वाला वीडियो सीहोर के पत्रकारों ने ही वायरल किया था |                       

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 KISHAN BIMA YOJANA

किसानों में सरकार की छवि ख़राब करते अधिकारी   अति बारिश और फसल की बर्बादी से इस समय मध्यप्रदेश का किसान परेशान हैं  | ऐसे में भी किसानों को लेकर अधिकारियों का लापरवाह रवैया सामने आ रहा है  | इन अधिकारियों को किसान की बात बकवास नजर आती है  |  मध्यप्रदेश का किसान खून के आंसू रो रहा है | मौसम की मार से किसान परेशान है तो अधिकारी अपनी ही मस्ती में है |  इन  अधिकारियों को किसानों  की परेशानी से कोई लेना देना नहीं है  | ये नजारा है कुरवाई  के एस डी एम  के दरबार का | जहाँ वह किसानों की बात को बकवास कह रहे हैं  |   यही वो अधिकारी हैं जिनके कारण कमलनाथ सरकार की छवि खराब हो रही है  |  इस वीडिओ में एसडीएम किसान की बात को बकवास बता के उसे  बाहर जाने को कह रहे हैं  | किसान का पैसा बीमा बैकं काटती तो किसानो के आवेदन भी बैकं में जमा होना चाहिए और रिसीव भी मिलनी चाहिए  |  पर यही बात एसडीएम साहब को समझ नहीं आयी और वे किसानों की बात को बकवास कहने लगे |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 NAVRATRI MELA

कमिश्नर आई जी ने ली व्यवस्थाओं की  बैठक    प्राचीन  माँ विजयासन देवी मंदिर में नवरात्री पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं |  मंदिर में मेला लगता हैं  |  नवरात्री में लगने वाले मेले में किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना ना हो किसी श्रद्धालुओं को असुविधा ना हो | इसके लिए कमिश्नर व् आई जी ने बैठक ली  |  नवरात्री मेले में माँ विजयासन धाम पर लाखों की संख्या में भक्तो का ताँता लगता हैं   | दूरदराज से लोग मंदिर में आते हैं  | कई भक्त नौ दिनों तक वंही डेरा दाल कर रहते हैं   | अक्सर भीड़ में कई हादसे हो जाते हैं  | इसको देखते हुए सभागयुक्त कमिश्नर कल्पना श्रीवास्तव एबं आई जी योगेश देशमुख ने मीटिंग ली साथ  जिला कलेक्टर  ,एस पी ओर सभी विभाग के अधिकारी  मौजूद रहे  | मीटिंग में विशेष तौर पर कहा गया की नौ दिनों तक मेला सुचारु रूप से चले  | किसी भक्त को कोई समस्या ना आये कोई अप्रिय घटना ना हो  |  सुरक्षा व्यवस्था चाक - चौबंद हो  | मेडिकल सुविधा का इंतजाम भी किया जाए   मंदिर जाने के रास्ते सीढ़ी  मार्ग ,सड़क मार्ग पर लाइट की व्यबस्था ,मेला ग्राउंड में टेंट सभी पद यात्रीओ के रास्ते मे लाइट ,पानी ,शोचालय और साथी ही | भूतड़ी अमावस्या पर नर्मदा आवली घाट  पर नहाने की सारी व्यवस्था की जाये इसी घाट पर भूतो का मेला भी लगता है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 WEATERNARI COLLAGE

सरकार की अर्थी निकलकर किया आंदोलन शुरू   जबलपुर वेटरनरी विश्वविद्यालय के छात्रों ने मध्यप्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकारी की अर्थी निकाली  | अपने आंदोलन का आगाज करते हुए छात्रों ने भूख हड़ताल भी शुरू कर दी है  |  अपनी उचित मांगें पूरी न होते देख  वेटरनरी विश्वविद्यालय के छात्रों  ने अपना क्रमबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है  | छात्रों ने आरोप लगाया कि छात्रों के हित में सरकार कोई निर्णय नहीं ले रही है  | उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाती हमारा आंदोलन और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रहेगी  |  जबलपुर के साथ महू और रीवा वेटरनरी कॉलेज के छात्रों ने भी प्रदर्शन किया  |  छात्र लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 PLASTIC FREE

 यहाँ पर उपयोग के लिये कपड़े के बैग दिये जायेंगे। जनसम्पर्क मंत्री  पी.सी. शर्मा, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री  जयवर्धन सिंह और महापौर  आलोक शर्मा ने आज बोट क्लब में बैग सिलाई कियोस्क का शुभारंभ किया। उन्होंने जोनल अधिकारियों को दी जाने वाली अल्टो कार को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। मंत्री  सिंह ने स्वयं कार ड्राइव की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलायी गयी। जनसम्पर्क मंत्री  शर्मा ने कहा कि अब फेंका-फांकी नहीं, सिर्फ स्वच्छता होगी। जोनल अधिकारी देखें कि इस सड़क पर एक भी पॉलिथिन नहीं दिखे। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के अधिकारियों को भोपाल में चल रहे स्वच्छता अभियान से जोड़ा जाये। शर्मा ने कहा कि शाहजहाँनी पार्क को उसके नाम के अनुरूप बनायें। उन्होंने बताया कि मेट्रो ट्रेन मण्ड़ीदीप और सीहोर तक चलाने का प्रस्ताव है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री  सिंह ने कहा कि बोट क्लब को प्लास्टिक फ्री बनाने के साथ ही इसके विकास का प्रोजेक्ट भी बनायें। पर्यटकों को यहाँ बेहतर सुविधाएँ मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि भोपाल को पूरी तरह से प्लास्टिक मुक्त बनाने में आज का यह कदम महत्वपूर्ण साबित होगा। आइस्क्रीम की पैकिंग सहित अन्य उत्पादों की सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति के भी उपाय सोचने होंगे।  सिंह ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण की तरह ही शहरों से आवारा पशु, उपेक्षित गायें, स्ट्रीट डॉग्स, आवारा सुअरों को हटाने पर रेंकिंग दी जायेगी। बड़े शहरों में आवारा पशु हटाने पर 40, स्ट्रीट डॉग पर 40 और सुअरों को हटाने पर 20 अंक दिये जायेंगे। छोटे शहरों के लिये भी इसी तरह के अंक निर्धारित कर रेंकिंग तय की जायेगी। उन्होंने कहा कि जोनल अधिकारी जन-प्रतिनिधियों की बातों को गम्भीरता से सुनें और उस पर उचित कार्यवाही भी करें। कपड़े के बैग बनाने के लिए हर वार्ड में स्व-सहायता समूहों को जोड़ें। महापौर  आलोक शर्मा ने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिये सुनियोजित कार्य-योजना बनायी जायेगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कथनी और करनी में अंतर नही दिखना चाहिए। नयी पीढ़ी को साफ-सुंदर शहर सौपेंगे।  शर्मा ने कहा कि भोपाल की लाईफ-लाईन बड़े तालाब को प्लास्टिक फ्री किया जायेगा। इस मौके पर स्वच्छता अभियान से जुड़े महाशक्ति सेवा केन्द्र, लायंस क्लब आकृति इको सिटी और सकारात्मक सोच संस्था को सम्मानित किया गया। आयुक्त नगरपालिक निगम भोपाल  विजय दत्ता ने अभियान की जानकारी दी। नगरपालिक निगम के नेता प्रतिपक्ष श्री मोहम्मद सगीर अहमद ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। उन्होंने बताया कि यहाँ आने वाले लोगों को 5 रूपये में कपड़े का बैग दिया जायेगा, जिसे वापस भी किया जा सकेगा। कियोस्क में पुराने कपड़ों के बैग भी बनाये जायेंगे। इस दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 AKASH VIJAYVARGI

बल्ला कांड के बाद आकाश फिर सुर्ख़ियों में   अब बात आज के वीडियो वायरल की  | इंदौर नगर निगम के अधिकारी की बल्ले से पिटाई कर सुर्खियों में आए विधायक आकाश विजयवर्गीय का एक नया वीडियो वायरल हुआ है  | इस वीडियो में वो अपने समर्थकों के साथ 'नायक नहीं खलनायक हूं मैं' गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं  | बताया जा रहा है ये डांस प्रदानमंत्री मोदी की सालगिरह के कार्यक्रम का है |  इंदौर में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को भाजपा ने फन पार्टी का आयोजन किया  | इसमें विधायक आकाश विजयवर्गीय  ने क्षेत्र की जनता और बच्चों को आमंत्रित किया था  |  वहां गाने भी चल रहे थे, जिस पर सभी लोग थिरक रहे थे  | इसी दौरान खलनायक हूं मैं गाना बजाया गया  जिस पर विधायक आकाश विजयवर्गीय जमकर थिरके   | गौरतलब है कि नगर निगम अधिकारी पर क्रिकेट के बल्ले से हमले के  बाद आकाश अचानक सुर्ख़ियों में आ गए थे  | अब प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर ही विधायक खलनायक वाले गाने पर डांस करते नजर आए |  भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय के खलनायक गाने पर डांस करने को लेकर पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने चुटकी ली है  |  उन्होंने कैलाश विजयवर्गीय और आकाश पर निशाना साधा है, सज्जन सिंह बोले बाप-बेटे को नाच-गाने की मंडली बना लेना चाहिए  | नाच गाने की मंडली बनाना भी जरूरी है, क्योंकि ये कमजोर पड़ रहे हैं  | सज्जन सिंह वर्मा बोले - लाइम लाइट में आने के लिए कुछ भी कर सकते हैं ये लोग |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 SADHVI PRAGYA

प्रज्ञा ने निकाली मीडिया पर भड़ास हमेश उटपटांग बोलती हैं प्रज्ञा सिंह   अक्सर अपने बेतुके बयानों से चर्चा में रहने वाली भोपाल  की सांसद साध्वी प्रज्ञा ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है  | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  जन्मदिन के अवसर स्थानीय कार्यक्रम में भाग  लेने सीहोर  पहुँची  सध्वी प्रज्ञा ने  कहा की   |  सीहोर मीडिया बेईमान है  |  ऐसा लगता है बीजेपी नेताओं की तमाम नसीहतों को सांसद साध्वी प्रज्ञा ने कचरे के ढेर पर डाल दिया है  | हमेशा विवादित बोलने वाली प्रज्ञा सिंह को अब मीडिया के लोग बेईमान लगने लगे हैं | प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर स्थानीय कार्यक्रमो में भाग लेने आई   साध्वी प्रज्ञा ठाकुर   से जब मीडिया ने सवाल पूछने की कोशिश की तो  साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने अपने मन की भड़ास निकाली और   | सीहोर की मीडिया को बेईमान  कहा  |  दरअसल इसके पीछे की कहानी यह है कि   | जब साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पिछले महीने सीहोर कार्यकर्ता मिलन में भाग लेने पहुची थी  | तब  कार्यकर्ता ने शिकायत कर कहा था कि आप का तो पता ही नही चल रहा  चुनाव जीतने के बाद   | आप लापता हो गई है   | जिसके बाद  साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने बातों ही बातों में कार्यकर्ताओं  से कहा कि वे छोटे कामो के लिए सांसद नही बनी है  | उनके  इस बयान को मीडिया ने प्रमुखता से दिखया था  | और इसके बाद साध्वी प्रज्ञा को बीजेपी नेताओं की झाड़ का सामना करना पड़ा था  | प्रज्ञा के विवादित बयान पर प्रधानमंत्री मोदी तक नाराजगी जाता चुके हैं  | इसके बाद भी प्रज्ञा किसी की भी मैंने को तैयार नहीं हैं | ने भी साध्वी प्रज्ञा को डांट लगाई थी  |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 NAROTTAM MISHRA

लक्ष्मण सिंह के जरिये नाथ पर हमला   पूर्व मंत्री बीजेपी विधायक नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अब तो परदे के पीछे से सरकार चलाने वाले कह रहे हैं कि किसानों का कर्जा एक साल तक माफ़ नहीं हो सकता  | और मैं पहले दिन से ही कहता था, कि किसी का दो लाख माफ हुआ हो तो उसे  मैं दो लाख दूंगा |  मिश्रा ने कमलनाथ सरकार को झूठ बोलने वाली सरकार बताया |  किसान परेशान हैं  | कर्जमाफी पर गफलत का माहौल है  | ऐसे में बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ सरकार पर हमला बोला  | नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक लक्ष्मण सिंह के बयान के हवाले से कहा  मैं पहले दिन से ही कहता था,किसी का दो लाख माफ हुआ हो तो मैं दो लाख दूंगा |   कोंग्रेसी दिग्गज दिग्विजय सिंह के भाई और कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने कहा कि  किसानों का कर्जा 1 साल तक माफ नहीं हो पाएगा  |  इसके बाद मिश्रा ने कहा पर्दे के पीछे से सरकार चलाने वाले भी अब यही कहने लगे हैं  | कांग्रेस झूठी घोषणाओ की पार्टी है  | बीजेपी नेता मिश्रा ने कहा  ना नौजवान को भत्ता मिला, न कर्जा माफ हुआ   | न बेटियों को स्कूटी मिली और तो और गरीबों के लिए संबल  और तीर्थ दर्शन जैसी योजनाएं भी इस सरकार ने लगभग बंद कर दी | मुख्यमंत्री को बाढ़ की भयावह स्थिति में 1 दिन फुर्सत नहीं मिली  | भोपाल के 11 बच्चे डूब कर मर गए,वहा भी मुख्यमंत्री को जाने की फुर्सत नहीं है  | पूरे प्रदेश में भयावह स्थिति है, सरकार कर्तव्यविमूड़ है,जनता त्राहिमाम कर रही है लॉ इन आर्डर ध्वस्त हो चुका है और नेता मस्त हैं |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 SHIVRAJ SINGH

केंद्र से मदद मैं मांगूं तो आप मुख्यमंत्री किस लिए     मध्य प्रदेश में बाढ़ और बाढ़ से हुए नुकसान पर सियासत शुरू हो गई है |  पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह लगातार बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुँच रहे हैं वहीँ  ये बात मुख्यमंत्री कमलनाथ को नागवार गुजर रही है  | कमलनाथ ने शिवराज सिंह और बीजेपी नेताओं से कहा कि दिल्ली जा कर केंद्र सरकार से राहत राशि लेकर आएं | इसके बाद सीएम कमलनाथ पर शिवराज ने  पलटवार किया और कहा अगर केंद्र से मदद भी मैं ही मांगू तो आप कुर्सी पर क्यों बैठे हैं  |  मध्यप्रदेश में बाढ़ की तबाही के बीच पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह हर इलाके में पहुँच कर लोगों के सुख दुःख के साथी बने हुए हैं  | वह आम लोगों से भी इस विपदा में हाथ जुटाने की अपील कर रहे हैं  | शिवराज सिंह का कहना है  | तबाही अति वृष्टि के कारण हुई लेकिन उसके साथ ही ये मेन मैड भी है | . ये बात पूरे तथ्यों के साथ कह रहा हूं क्योंकि बांधो का जलस्तर कब कितना होगा यह तय रहता है   |  लेकिन इस बार इस काम में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई और  मौसम विभाग की चेतावनी की अनदेखी की गई  |  शिवराज सिंह  | कमलनाथ सरकार की खामियों को लेकर हमलावर हैं  | आपदा की घडी में  कमलनाथ सरकार ठीक से हालातों का न पूर्वानुमान लगा पाई और न ही पीड़ितों के लिए माकूल इंतजामात कर पाई  | ऐसे में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सिंह और बीजेपी नेताओं से कहा कि वे दिल्ली जाएँ और राहत के लिए रूपया ले कर आएं  |  तमाम आपसी गुटबाजी से घिरे मुख्यमंत्री कमलनाथ ऐसे में क्या करना है ये समझ ही नहीं पा रहे  | उनके इस बयान में भी खिसियानापन ज्यादा है   | जाहिर है ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को कमलनाथ पर पलटवार करना ही था  |  सो उन्होंने  इस आपदा पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग  मुख्यमंत्री कमलनाथ से की  |  शिवराज सिंह चौहान ने अपने ऊपर मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रियों द्वारा लगाए गए आरोपों पर कहा  कि, मैं प्रदेश सरकार से पूछना चाहता हूं कि राहत राशि के लिए उन्होंने कितने पत्र केंद्र सरकार को अब तक लिखें हैं? क्यों नुकसान का आकलन करके अब तक केंद्र सरकार को नहीं भेजा है ? अगर केंद्र सरकार से मदद भी मैं ही मांग लूं तो फिर आप मुख्यमंत्री की कुर्सी पर क्यों बैठे हैं? कांग्रेस के जो मंत्री ये बात बोल रहे हैं, उन्हें शर्म  आनी चाहिए   | उन्होंने सरकार से सवाल पूछा कि वो ये बताए कि कितने मंत्री बाढ़ग्रस्त इलाकों में गए हैं  | खुद मुख्यमंत्री कितने बाढ़ प्रभावित जिलों में पहुंचे हैं   इससे पहले जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा और गृह मंत्री बाला बच्चन ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर  बचकाने आरोप लगाए थे  | इन मंत्रियों का कहना था  कि, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कारण ही केंद्र सरकार ने 14वें वित्त आयोग द्वारा तय राशि  10 हजार करोड़ रुपए प्रदेश को नहीं दिए गए   |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 RAPE AROPI

अदालत में सजा सुनाये जाने के बाद उठाया कदम   छतरपुर में रेप के आरोपी को सजा सुनाए जाने  के बाद आरोपी ने अदालत में  धारदार हथियार से  खुद का गला काट लिया  | जिसके बाद  आरोपी को जिला अस्पताल  ले जाया गया  और वहां से  ग्वालियर रेफर कर दिया गया |   छतरपुर जिला अदालत मे उस समय सनसनी फेल गई  | जब नोरिंन निगम की अदालत मे रेप के आरोपी ओमकार अहिरवार ने  धारदार हथियार से अपना  गला काट लिया  | दरअसल  मजिस्ट्रेट ने युवक  को रेप का आरोपी मानते हुये दस साल की सजा और पांच हजार जुर्माने का आदेश दिया  |  उसी समय आरोपी ने जेब मे रखे धारदार हथियार को निकालकर गला काट लिया |  घटना के तुरंत बाद  आरोपी को खून से लथपथ हालत मे जिला अस्पताल ले जाया गया   | आरोपी को  इलाज के लिए  ग्वालियर रेफर  किया गया है | आरोपी गुना का बताया जा रहा है |  पुलिस ने बताया की आरोपी जमानत पर था | ट्रायल होने बाद उसे सजा सुनाई गई |  जिसके बाद उसने चाक़ू से खुद पर कई वार किये और घायल हो गया   .आरोपी अब खतरे से बाहर है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 DIGVIJAY SINGH

दिग्विजय सिहं  हाय हाय के लगे नारे   विवादित बयान देने पर  दिग्विजय सिंह के खिलाफ बैरागढ़ चौराहे पर बीजेपी ने विरोध प्रदर्शन किया   |  अजीबोगरीब बयान देने वाले  कांग्रेस  नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ बीजेपी सड़कों पर आ गई और कहा दिग्विजय के बयान उनकी हिंदू विरोधी  मानसिकता को प्रकट करते हैं |  कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह अपने विवादस्पद बयानों के कारण  चर्चाओं में ज्यादा रहते हैं  | इस बार दिग्विजय सिंह ने कहा भगवा वस्त्र पहनकर सबसे ज्यादा रेप हो रहे है | जिसके खिलाफ बीजेपी ने संत हिरदाराम नगर  में विरोध प्रदर्शन किया | भाजपा जिला उपाध्यक्ष राम बंसल ने कहा कि दिग्विजय सिंह हमेशा से ही हिंदू विरोधी रहे हैं वह हमेशा ही तुष्टिकरण की राजनीति करते रहे हैं | इस तरह से वह अपनी टीआरपी बढ़ाना चाहते हैं... ताकि वह मीडिया में छाए रहे  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

CYBER CRIME

स्कूल में हुई जागरूकता कार्यशाला   साइबर अपराधों की रोकथाम और साइबर अपराधों से कैसे बचा जाए | इसे लेकर स्कूलों में विशेष आयोजन किये जा रहे हैं | जहाँ बच्चों को जागरूक बनाया जा रहा है | इस काम को स्कूल के शिक्षस्क और साइबर एक्सपर्ट अंजाम दे रहे हैं | भोपाल में साइबर सेल स्कूली बच्चों के लिए जागरूकता अभियान चल रही है | सुचिता कृपलानी शासकीय कन्या विद्यालय में  इसके लिए विशेष कार्यशाला   आयोजित की गई है | जिसमें कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है | जहाँ बताया जा रहा है की सोशल मीडिया का संभाल कर  उपयोग करें | कार्यशाला में बताया गया कि  सोशल मीडिया जैसे टिक टॉक, whatsapp ,facebook अन्य किसी भी प्रकार के सोशल मीडिया में अपनी या परिवार से जुड़ी हुई बातो को न  शेयर करें  | जिससे कोई  उनका दुरुपयोग ही न कर सके | साइबर सेल  के अधिकारियों ने कहा कि  साइबर सेल हर घटना में अपराधियों तक पहुँच ही जाती है | लेकिन  कभी-कभी इसमें  समय भी लगता है | लेकिन अगर आप लोग जागरूक रहें | समय समय पर अपना पासवर्ड बदलते रहें और कोई कुछ गलत करे तो तत्काल इसकी सूचना साइबर सेल को दें तो बहुत हद तक साइबर अपराधों को रोका जा सकता है  |

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

SADAK

मंत्री को ट्रेक्टर से जाना पड़ा लोगों से मिलने सिर्फ ट्रेक्टर चल सकता है इन सड़कों पर   मध्यप्रदेश में बारिश और सरकार की अनदेखी से सड़कों की हालत बेहद ख़राब है | ग्रामीण इलाकों में तो पूछिए ही मत  | सड़कों के अते -पते ही नहीं हैं  |कमलनाथ सरकार के मंत्री हर्ष यादव अपने इलाके के लोगों का हाल जानने निकले तो उन्हें ट्रेक्टर का सहारा लेना पड़ा |मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार और सड़कों का भी छत्तीस का आंकड़ा लगता है  | इस समय सरकारी लापरवाही और ऊपर से बारिश ने सड़कों की हालत खस्ता कर दी है | क्या शहर और क्या गांव | सड़क के मामले में हर जगह हाल खराब हैं | ये ट्रेक्टर पर सवार शख्स हैं कमलनाथ सरकार के नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हर्ष यादव | मंत्री जी को अपने विधानसभा क्षेत्र देवरी से  ग्रामीण क्षेत्र में अपनी जनता का हाल चाल जानने जाना था | लेकिन सड़क न होने के कारण वहां उनके लग्जरी वाहन जा नहीं सकते थे | ऐसे में  मंत्री हर्ष यादव ट्रेक्टर चलाकर अपने विधानसभा क्षेत्र लोगो से मिलने पहुंचे | आप भी नजारा कर लीजिये एण इलाकों में लोग कैसे आते जाते होंगे  | भला हो मंत्री जी जमीन से जुड़े हैं  और खुद ट्रेक्टर चलाते हुए अपने लोहों से मिलने पहुँच गए  | दरअसल पिछले दिनों  देवरी थाना क्षेत्र के सिरसा गांव में  सड़क हादसे में दो महिलाओं सहित एक आठ माह के भ्रूण की मौत हो गई थी |मंत्री  हर्ष यादव पीडितों के गांव ग्राम अरसी पहुंच गए | मंत्री हर्ष यादव ने पीडित परिवारों को हर संम्भव मदद का भरोसा दिया है  | इस बहाने मंत्री  हर्ष यादव ने  ग्रामीण इलाकों में बारिश  के बाद क्या हालात बने यह भी देख लिया |

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

COMPUTER BABA

  आश्वासन के बाद भी पद ना मिलने से  है नाराज   दो दिन बाद ठोस कदम उठाने की चेतावनी   मध्य प्रदेश  विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के लिए प्रचार करने वाले आचार्य देवमुरारी बापू ने  कंप्यूटर बाबा से अपनी जान को खतरा बताया है |  देव मुरारी इस समय कमलनाथ सरकार से नाराज चल रहे है   | उनका कहना है की  आश्वासन के बाद भी कमलनाथ सरकार ने उन्हें कोई पद  नहीं दिया |  उन्होंने अपनी जान को खतरा बताते हुए सरकार से सुरक्षा की मांग की है  |   कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करने वाले आचार्य देव मुरारी बापू इन दिनों कमलनाथ सरकार से नाराज चल रहे है  | उन्होंने कमलनाथ सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की  | आश्वासन के बाद भी उनको कोई पद नहीं दिया गया  | जबकि उन्होंने कांग्रेस के लिए जगह जगह जाकर प्रचार प्रसार किया था  | देव मुरारी बापू ने कंप्यूटर बाबा से अपनी जान को खतरा बताया है  | उनका कहना है की कंप्यूटर बाबा के समर्थकों से उनको मारने की धमकी मिल रही है  इसलिए वो टीटी नगर थाने में बैठकर सुरक्षा की मांग कर रहे है  |  संत समागम को लेकर मुरारी बापू ने कहा की इस संत समागम में बहोत सरे संतो को नहीं बुलाया गया |  मुरारी बापू ने कमलनाथ सरकार को चेतावनी देते हुए कहा की |  सरकार ने 19 सितम्बर तक का समय माँगा  था |  अगर उनको कोई पद नहीं दिया गए तो वो कोई ठोस कदम उठाएंगे  |  टीटी नगर थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने बताया की  देव मुरारी बापू ने  सुरक्षा की मांग की है  |  उन्होंने अपनी जान को खतरा बताया है |  जिसको देखते हुए उनको सुरक्षा  प्रदान की गई है |  और बापू जी की मांग है की उनको और भी सुरक्षा दी जाय |  जिसके इंतजाम किये जा रहे है  |                     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 SHINDHU NSENHA

मोदी के जन्मदिन  पर काटा 69 फिट लंबा केक   भोपाल की लालघाटी पर सिंधु सेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन  69 फीट लंबा केक काटकर मनाया  | इस मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया  | जहाँ कई लोगों ने रक्तदान किया सिंधु सेना ने पीएम मोदी के जन्मदिन से पहले सेवा संकल्प सप्ताह का आयोजन किया  | जिसके तहत सिंधु सेना के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुखोटे पहनकर केक काटा  |  इस कार्यक्रम में भोपाल महापौर आलोक शर्मा और पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह के साथ सिंधु सेना के अध्यक्ष राकेश कुकरेजा मौजूद रहे   | इस मौके पर सिंधु सेना के कार्यकर्ताओं ने हाथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का टैटू भी गुदवाया  |  साथ ही धारा 370 हटने पर खून से प्रधानमंत्री मोदी का टैटू बनाया और उस पर शुभकामना संदेश लिखकर भेजा  | इस मौके पर आयोजित रक्तदान शिविर में भी युवाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया  |       

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 SHIVRAJ SINGH

शिवराज  सिंह ने दी मोदी को शुभकामनायें   एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मंदसौर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्म दिन की शुभकामनाएं दीं और  बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों में भ्रमण किया  | यहां शिवराज सिंह ने बाढ़ पीड़ितों को भेजे गए बिजली के बिल जलाये और सरकार क्र खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया |  मालवा इलाका बाढ़ से जूझ रहा है  | ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी उपाध्यक्ष शिवराज सिंह  मंदसौर के  ग्राम अलावदा खेड़ी पहुंचे  | यहां ग्रामीणों को  संबोधन के दौरान मंच से शिवराज सिंह ने ही बिजली के बिल जलाए  |  शिवराजसिंह चौहान ने बिजली बिल पकड़े और उन्हें आग सांसद सुधीर गुप्ता ने दिखाई  |  यहां भी चौहान ने कहा कि तुम्हारा मामा अभी जिंदा है  |  शिवराज बाढ़ पीड़ितों को अनाप शनाप बिजली के बिल भेजे जाने से नाराज नजर आये   शिवराज सिंह ने ऐलान किया कि  मुख्यमंत्री कमलनाथ 21 सितंबर तक राहत नहीं पहुचाएंगे तो  वे 22 सितंबर को आंदोलन करेंगे  | यहीं से शिवराज सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामना भी दी |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 RAMESHWAR SHARMA

गणेश विसर्जन हादसे से लें सब सबक   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के मौके पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने नाविकों को लाइफ जैकेट  बांटे |  पिछले दिनों भोपाल के छोटे तालाब में गणेश विसर्जन करते वक्त नाव डूब गई थी और 11 युवकों की मौत हो गई थी |  इनमे से किसी के भी पास लाइफ जैकेट नहीं था  |  बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन अलग ही अंदाज में मनाया  | रामेश्वर शर्मा ने भोपाल के विभिन्न तालाबों  पर मूर्ति विसर्जन करने वाले नाविकों को लाइफ जैकेट का वितरण किया  |  युवा सदन कार्यालय पर लाइफ जैकेट का वितरण किया गया  | इस दौरान विधायक शर्मा ने कहा कि खटलापुरा की दुर्घटना में जिन 11 युवकों की जान गयी अगर उनके पास लाइफ जैकेट होती तो इतने बड़े हादसे को टाला जा सकता था  | इस दौरान विधायक शर्मा ने शासन प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि आगामी दुर्गा महोत्सव में सुरक्षा व्यवस्था को चाकचौबंद करने पर विशेष ध्यान दिया जाए   | उन्होंने कहा कि संसाधन होने के बावजूद इस प्रकार की दुर्घटनाएं होना दुर्भाग्यपूर्ण है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 KAVI MADIK VARMA

अपने व्यंगों से धूम मचाते थे माणिक वर्मा   अपने चुटीले व्यंगों से धूम मचाने वाले देश के प्रख्यात कवि माणिक वर्मा का इंदौर में निधन को गया   | मूलतः मध्यप्रदेश के हरदा के रहने वाले माणिक वर्मा ने मंगलवार सुबह अंतिम संसा ली  |  देश के प्रख्यात कवि माणिक वर्मा का मंगलवार सुबह इंदौर में निधन हो गया  | सुबह जब परिवार के लोग उन्हें जगाने के लिए पहुंचे तब पता चला कि वे नहीं रहे   |  हरदा निवासी माणिक वर्मा  पिछले कुछ समय से वे इंदौर में ही परिवार के साथ रह रहे थे |   तबीयत खराब होने के बाद भी कविताओं को लेकर वो लगातार सक्रिय बने रहे  |  माणिक वर्मा जी अपने व्यंगों के जरिए हमेशा मंचों की शान रहे  | कुछ समय पहले ही उन्होंने राइटर्स क्लब के मंच पर कविता पाठ  किया था   माणिक वर्मा की हास्य कविताओं में छिपे व्यंग करारी चोट करते थे  उनकी प्रमुख रचनाओं में  से एक  ''मांगीलाल और मैने ''  के लोग खासे दीवाने थे  | उनके व्यंग हिला के रख देते थे  | सब्जी वाला हमें मास्टर समझता है  |  धनिया लोगे एक रूपये रत्ती | जैसी उनकी रचनाएँ हमेशा साहित्य रसिकों को उनकी याद दिलाते रहेंगे  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 BAADH

भारी बारिश से चंबल में बाढ़ का कहर   मध्य प्रदेश में भारी बारिश से हालात बेकाबू  हैं  | राजस्थान सीमा से लगे जिलों में स्थिति कुछ ज्यादा खराब है  | अतिवर्षा से गांधी सागर बांध के 19 गेट खोलने से चंबल नदी के हालात बिगड़ गए हैं  |  इसकी वजह से कोटा बैराज से 7 लाख क्यूसेक पानी चंबल नदी में छोड़ा जा रहा है  |  इसका सीधा असर श्योपुर, मुरैना और भिंड जिले के चंबल के किनारे पर बसे गांवों पर पड़ा है  | जहाँ सेना को रेस्क्यू ऑपरेशन चलना पड़ा है |  रविवार को भिंड ,मुरैना और श्योपुर  जिले के 100 से अधिक गांव पानी से घिर गए  |  श्योपुर और भिंड में बचाव कार्य के लिए सेना बुलानी पड़ी। गांवों को खाली कराकर अब तक सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है  | आज सुबह भी सेना और एस डी आर एफ की टीमों ने भिंड के अटेर में ज्वाइंट रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया  | अटेर के नावली वृंदावन गांव में चंबल नदी का पानी घुस गया है  |  ऐसे में लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने के लिए सेना ने मोर्चा संभाला हुआ है |  सुबह से ही लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है  | चंबल नदी का जलस्तर खतरे के निशान 122 मीटर से 3 मीटर ऊपर यानी 125 तक पहुंच गया है  | बाढ़ के खतरे को देखते हुए अटेर के 5 गांवों से करीब 400 लोगों को बाहर निकाला गया  |  श्योपुर की दो प्रमुख नदियां चंबल और पार्वती खतरे के निशान पर हैं  | श्योपुर में तो हालात यहां तक बिगड़ गए कि पाली-श्योपुर हाइवे के करीब एक किमी हिस्से की निगरानी के लिए बोट चलानी पड़ी  |  उधर, चंबल नदी में आए उफान से पाली हाइवे पर चिंधाड़ की पुलिया रविवार तड़के 4 बजे डूब गई और श्योपुर का राजस्थान से पूरी तरह संपर्क कट गया  | यहां चंबल नदी का जलस्तर खतरे के निशान तक जा पहुंचा है |  मुरैना में पुराने राजघाट पुल के ऊपर से चंबल बह रही है  | इससे 13 साल पहले यानी 2006 में ऐसा हुआ था |   लगातार पानी बढ़ने से चंबल किनारे का गांव महूखेड़ा पानी में डूब गया | हालांकि ग्रामीण पहले ही गांव से निकल आए थे  | अभी  करीब दो दर्जन गांवों में पांच हजार से अधिक लोग गांवों में फंसे हुए हैं  | चंबल में पानी बढ़ने से उसके किनारे के 89 गांवों में संकट खड़ा हो गया  है  | लेकिन यहाँ सेना लगातार लोगों को रेस्क्यू कर रही है|                   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 PRAGYA SINGH

वृक्षारोपण  और सेवा कार्य कर मनाया जाएगा जन्मदिन   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मानाने भोपाल  सांसद प्रज्ञा ठाकुर कुष्ठ आश्रम पहुँची  | इस मौके पर साध्वी प्रज्ञा ने  कुष्ठ रोगियों को नाश्ता कराया  | और कहा की प्रधानमंत्री के जन्म दिन को हम सेवा सप्ताह के रूप में मनाएंगे  |  संत हिरदाराम नगर  के कुष्ठ आश्रम  में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन मनाने पहुँची साध्वी प्रज्ञा ने कुष्ठ रोगियों को  नाश्ता  कराया  |  साध्वी ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी का जन्म दिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाते है  | समाज में कुछ वंचित वर्ग है  |  जिनको अकेला छोड़ दिया जाता है  |  हम सब की सेवा करेंगे  |  साध्वी ने कहा की कोई भी समाज में वंचित और पीड़ित ना रहे  | सब मोदी को मन से आशीर्वाद दे ताकि वो और ज्यादा विकास कार्य कर सकें  | इस मौके पर हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा भी मौजूद रहे  |  प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर पर्यवरण को साफ़ स्वच्छ रखने की अपील भी की गई  |      

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 LOOT

25 हजार सहित तीन मोबाइल लूट कर फरार   दो बाईक सवार बदमाशों ने कट्टे की नोक पर ट्रक  के डाईवर और क्लीनर के साथ मारपीट की  |  और फिर पच्चीस हजार रुपये और तीन मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गये  | यह घटना रीवा - ग्वालियर नेशनल हाइवे की है |  छतरपुर के बमीठा थाना क्षेत्र मे दो बाईक सवार बदमाशों ने कट्टे की नोक पर टृक चालाक के साथ  लूटपाट की   |  घटना रीवा -ग्वालियर नेशनल हाईवे 75 पर गंज इलाके की है  | जहां बीती रात सीमेंट से भरा टृक सड़क किनारे खडा़ था   | और ट्रक  का स्टाफ  सो रहा था   | तभी दो बाईक सवार बदमाशों ने पहले ट्रक  के डाईवर ,क्लीनर और एक अन्य  के साथ मारपीट की  |  साथ ही  कट्टे की नोक पर पच्चीस हजार और तीन मोबाइल लूटकर फरार हो गये  | घायल चालक  जान बचाने के लिये बसारी गांव पहुंचा   | और फिर डायल 100 को सूचना दी   | बमीठा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर  बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है  | पुलिस का कहना है जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जायेगा  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 COLLECTOR MOHIT BUNDAS

किसानों के साथ खेतों में पहुंचे कलेक्टर   हमेशा विधायकों के निशाने पर रहने वाले छतरपुर के कलेक्टर मोहित बुंदास ने किसानों के साथ खेतों पर जा कर फसलों के नुक्सान का निरीक्षण किया  | कलेक्टर से नेता भले ही नाराज रहते हों लेकिन जनता के साथ उनके मधुर सम्बन्ध हैं  | छतरपुर के राजनगर में भारी बारिश से हुए फसलों के नुकसान का निरीक्षण करने कलेक्टर मोहित बुंदास  किसानों के साथ खेतों पर पहुंचे  |  जहां पर उन्होंने  तिलहन उड़द  एवं सोयाबीन की फसलों का निरीक्षण किया   |  उन्होंने पटवारी और तहसीलदार से तत्काल इनका सर्वे कर रिपोर्ट देने को कहा  ताकि समय रहते किसानों की मदद की जा सके   |  कलेक्टर बुंदास की कार्यप्रणाली की स्थानीय विधायक और नेता आलोचना करते रहे हैं  |  लेकिन आम लोग कलेक्टर की कार्यप्रणाली की तारीफ़ करते हैं  ... फसलों के मुआवजे के मसले पर भी कलेक्टर खुद हो कर खेतों तक पहुंचे  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 SCINDIA

सिंधिया का इंदौर में शक्ति प्रदर्शन   मध्यप्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रेशर पोलटिक्स का इस्तेमाल कर रहे हैं  | इसी सिलसिले में वे इंदौर पहुंचे और कांग्रेस के आम और ख़ास व्यक्ति से मुलाक़ात की |  सिंधिया ने कहा हर आदमी के काम हों प्रदेश का विकास हो यही उनका एजेंडा है  |  पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने  इंदौर के सभी कांग्रेस विधायकों और आम कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात की  | सिंधिया की नजर फिलहाल मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर है   | उनके समर्थक भी उन्हें अध्यक्ष बनाने के लिए एड़ीचोटी का जोर लगाए हैं   | ऐसे में सिंधिया का इंदौर में यह एक किस्म का शक्ति प्रदर्शन ही था  | जिसके जरिये उन्होंने खुद को पार्टी का एक कमान मेन साबित करने की कोशिश की   | उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओ की बात सुनी जाए और उनकी समस्याओं का निपटारा हो वह यही चाहते हैं |  इंदौर में सिंधिया ने सबकी सुनी और अपनी बात कही  | उन्होंने कहा जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार जल्द से जल्द फैसले कर  जनहितैषी कार्यो को पूर्ण कर जनता को लाभ दे सके  | यही सब कांग्रेस जनों की  इच्छा है  | वही प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चल रहे घमासान पर सिंधिया ने कहा कि जो भी फैसला आलाकमान लेगा वो स्वीकार होगा  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 BABULI NAKSALI

डकैत बबुली पर था साढ़े छ लाख का इनाम विंध्य इलाके का बड़ा डकैतों था बबुली   फिरौती की रकम को लेकर डकैत बबुली कोल की गैंग में झगड़ा हुआ और गैंग के एक अन्य डकैत लाली कोल ने बबुली और उसके करीबी लवलेश को मौत के घाट  उतार दिया  | पुलिस ने जंगल से दोनों डकैतों के शव बरामद कर लिए हैं  | बबुली की मौत के बाद विंध्य इलाके के एक बड़े डकैत का सफाया हो गया है |  इधर पुलिस ने दावा किया है कि बबुली कोल और उसका साथी मुठभेड़ में मारे गए हैं  |  पुलिस की बात पर भरोसा करें तो यूपी और मध्य प्रदेश में आतंक का दूसरा नाम बने  डकैत बबुली कोल पुलिस एनकाउंटर में मारा गया  | उसके एक और साथी लवलेश कोल की भी एनकाउंटर में मौत हो गई है  |  पुलिस ने सतना के जंगल से दोनों के शव बरामद कर लिए हैं |  इन दोनों के खात्मे के साथ ही सतना और विंध्य में डकैतों का सफाया हो गया है  | रीवा रेंज के आईजी चंचल शेखऱ, डीआईजी अविनाश शर्मा और एसपी रियाज इकबाल खुद पिछले कई दिनों से सतना में कैंप किए हुए थे और आज पुलिस ने इन दोनों के मारे जाने की पुष्टि कर दी |  बबुली कोल पर 6 लाख पचास हजार का नाम था तो लवलेश कोल पर एक लाख 80 हजार का इनाम था|  l, इससे पहले देर रात खबर आई थी कि फिरौती के रकम के बंटवारे को लेकर बबुली कोल गिरोह में फूट पड़ गई थी और गैंग में नए शामिल हुए लाली कोल ने इन दोनों को मौत के घाट उतारा दिया |  और पुलिस को इस घटना की जानकारी दी | हालाँकि पुलिस इससे इंकार करती रही  | पिछले हफ्ते बबुली ने एक किसान का अपहरण कर फिरौती लेकर उसे छोड़ा था  | उसके बाद डकैत ने अपना एक वीडिओ भी जारी किया था  | बबुली कोल का केवल मध्य प्रदेश में ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश में भी आतंक था  | वो इतना शातिर था कि वारदात करने के बाद दूसरे राज्य में भाग जाता था  | इस वजह से वो पुलिस के हाथ नहीं आ रहा था  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 WEATHER

झूठी कसम के कारण आम लोग परेशान   वीडिओ वायरल में आज बात करते हैं  | अतिवर्षा की   | अतिवर्षा से जूझ रहे मालवा के लोगों का मानना है कि कांग्रेस नेताओं द्वारा गंगाजल लेकर झूठी कसम खाने का नतीजा आम लोगों को भोगना पड़ रहा है  | कांग्रेस की झूठी कसम मंदसौर इलाके पर भारी पड़ रही है  | और लोग परेशान हैं |  बारिश ने मंदसौर इलाके में कहर बरपा दिया है  | ऐसे में मंदसौर के लोगों के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं  |  जिसमें ये लोग कह रहे हैं कि कांग्रेस की झूठी कसम के कारण गंगा जी नाराज हैं और इलाके को अतिवर्षा का शिकार होना पड़ रहा है  | यहाँ के लोगों का कहना है मल्हार गढ़ में कांग्रेस के बड़े नेताओं ने गंगा जली उठाई थी और झूठी कसम  खाई  |  जिसका नतीजा आम लोगों को अतिवर्षा के रूप में भोगना पड़ रहा है  | आप भी सुने मालवी में अतिवर्षा की वजह |             

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 DURGHATNA

ओवरटेक के चक्कर में हुआ हादसा   इंदौर रोड पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया  |  इंदौर रोड़ पर सुबह सड़क किनारे खड़े ट्रक में   बस पीछे से जा घुसी  | दुर्घटना में आधा दर्जन यात्री घायल हो गये  | यात्रियों का कहना है  कि बस ड्राइवर की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है  |  ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में बस ट्रक के अंदर जा घुसी  |  इंदौर रोड़ पर सुबह सड़क किनारे खड़े ट्रक में  शुक्ला ब्रदर्स की बस पीछे से जा घुसी  |  जिसके बाद दर्जन भर यात्री घायल हो गए  | बताय जा रहा है की  बस यात्रियों को बैठाकर उज्जैन से इंदौर के लिये रवाना हुई थी  |  बस  निनौरा टोल नाके के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी  |  दुर्घटना में  आधा दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए  | जिन्हें  उपचार के लिये अस्पताल भिजवाया गया  |  इनमें तीन लोग उज्जैन दर्शन के बाद इंदौर लौट रहे थे, जबकि कुछ यात्रियों को मामूली चोंटे भी आईं है  | बस में सवार यात्रियों ने बताया कि बस का ड्राइवर लापरवाही पूर्वक तेज गति से बस चला रहा था  |  ओव्हरटेक करने के दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और बस ट्रक में जा घुसी |  दुर्घटना के बाद बस का चालक बस में ही फंस गया और उसका पैर बुरी तरह  जख्मी हो गया  | पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सड़क पर लगे जाम को खुलवाया  |       

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 CHAPA

वरिष्ठ अधिकारी भी है शामिल दर्ज हो FIR   अक्सर विवादों में रहने वाली पथरिया से बीएसपी विधायक राम बाई ने प्राइवेट पैक्टिस कर रहे सरकारी डॉक्टर के यहां छापामार कार्यवाई की  | राम बाई ने आरोप लगाया की पथरिया में डॉक्टर तनख्वाह लेकर प्राइवेट प्रैक्टिस में व्यस्त है  | इसमें वरिष्ठ अधिकारी भी लिप्त है  | प्राइवेट क्लीनिक  में सरकरी दवाइयों भी मिली |  जिन्हें विधायक ने जप्त करवा दिया |   दमोह के पथरिया से बसपा विधायक राम बाई ने प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहे डॉक्टर के यहाँ छापामार कार्यवाई की  | राम बाई ने कहा की बहोत दिनों से डॉ  पुष्पेंद्र त्रिपाठी के खिलाफ प्राइवेट प्रैक्टिस करने की शिकायत मिल रही थी  | डॉक्टर त्रिपाठी सरकारी सैलरी लेते है और मात्रा सिग्नेचर कर यहाँ प्राइवेट प्रैक्टिस चला रहे हैं  | सरकारी स्वास्थ्य  केंद्र से ज्यादा तो इनकी क्लीनिक में दवाइयां पाई गई  | ज्यादातर  दवाइयां सरकारी अस्पताल की हैं  |  जिनको यहाँ बेचा जा रहा है  | राम बाई ने वरिष्ठ अधिकारीयों को भी आड़े हाथो  लेते हुए कहा की उनका भी इन सब में हाथ है  |  राम बाई ने कहा की एक तो वैसे ही दमोह में डॉक्टर्स की कमी है  |  ऊपर से ये प्राइवेट प्रैक्टिस का धंधा चला रहे  | राम बाई शायद भूल गई की वो  सरकार को समर्थन दे रही है  |  और सरकार से डॉक्टर्स  की कमी को पूरा करवाने के लिए  कमलनाथ सरकार से  कह सकती है | लेकिन डॉक्टर्स की कमी को पूरा करने के बजाय रामबाई राजनीती में ज्यादा व्यस्त नजर आ रही हैं  | बहरहाल   राम बाई ने  डॉक्टर्स पर कार्यवाई की बात कही है  |   उन्होंने कहा कि  अब से कोई कर्मचारी पथरिया में  लापरवाही करता नजर नहीं आएगा  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 KAMALNATH

सांवेर देवास महू  में भी मेट्रो चलाने की मांग   इंदौर मे मेट्रो रेल की आधारशिला रखने पहुंचे  मुख्यमंंत्री कमलनाथ ने  कहा कि केंद्रीय मंंत्री रहते हुए मैंने अनुभव किया कि दिल्ली में मेट्रो चलने वाली थी उस समय यह प्रश्न था कि किस क्षेत्र को जोड़ा जाए, लेकिन फिर तय किया कि इसे शुरू कर दिया जाए फिर शहर दर शहर जोड़ते चले जाएं  |  यदि हम इस सोच में पड़ जाएंगे कि किस स्थान पर इसे चलाना है तो इसे शुरू किस तरह से किया जाएगा  |  यही बात यहां शुरू होने वाली मेट्रो रेल सेवा को लेकर भी ध्यान में रखनी होगी  |  सीएम कमलनाथ ने कहा कि इंदौर की जो जनसंख्या है वह अधिक है और इसकी कैरिंग कैपेसिटी खत्म हो रही है। यदि नोएडा नहीं बना होता, गुड़गांव नहीं बना होता तो दिल्ली का क्या होता  | मुंबई में थाणे को विकसित किया गया | इसी प्रकार इंदौर और राज्य में होने वाले विकास को लेना होगा  |   उन्होंने इस दिशा में सुनियोजित विकास करनेे पर बल दिया  |  इंदौर में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के शिलान्यास समारोह में राज्य के मंत्री जयवर्धन सिंह, तुलसी सिलावट, सज्जन वर्मा, जीतू पटवारी आदि मौजूद थे  |  समारोह में सांसद शंकर लालवानी भी शामिल हुए  | इस अवसर पर मंत्ती जयवर्धन सिंह ने ब्रिलियन्ट कन्वेेंशन सेंटर में कहा कि 8 साल पहले 2011 में इंदौर मेट्रो की डीपीआर तैयार की गई थी  |  उस समय नगरीय विकास मंत्री बाबूलाल गौर थे और केंद्रीय मंत्री कमलनाथ थे  |  उस समय भी कमलनाथ ने इंदौर मेट्रो को लेकर कोशिश की थी  |  उन्होंने देश के अन्य शहरों में भी मेट्रो रेल स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया लेकिन यह तो उपरवाले का करिश्मा है कि इंदौर मेट्रो का भूमिपूजन भी तब हुआ जब राज्य के सीएम कमलनाथ हैं  |  उन्होंने बताया कि मेट्रो रेल के लिए पूरे शहर को सर्कल फेस में लिया गया है  |  हालांकि सांवेर, देवास, महू अन्य शहरों में भी मेट्रो चलाने की मांग नेताओं ने की  | उन्होंने आश्वासन दिया कि परियोजना की शुरूआत के बाद इस दिशा में प्रयास किए जाएंगे  |  राज्य के मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि राज्य सरकार विकास के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है  |  उन्होंने हुकूमचंद मिल के कर्मचारियों के हितों में आवश्यक कदम उठाने की मांग सीएम कमलनाथ से की  |  इंदौर के सांसद शंकर लालवानी के कहा कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा मिले ऐसे प्रयास शहर में होते रहे हैं  |  यहां मेट्रो की भी आवश्यकता है  |  तत्कालीन सीएम ने इसके लिए प्रयास किेए थे  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 WEATHER

रस्सी के सहारे कब्रिस्तान पहुचा जनाजा   सीहोर में लगातार हो रही बारिश अब मुसीबत का सबब बन गई है |    खोकरी गांव में शव को दफनाने के लिए कब्रिस्तान तक जाने के लिए लोगो को घुटनो तक भरे पानी से गुजरना पड रहा है | अंतिम यात्रा में कोई अनहोनी न हो जाये इसलिए बारिश में उफनते नाले पर एक रस्सा बांधा गया है जिसे पकड़कर पानी के बीच से कब्रिस्तान तक बमुश्किल पहुंचा जाता है  |  प्रशासन की अनदेखी के चलते लोगों की परेशानियां कैसे बढ़ जाती हैं वह  आप इन तस्वीरों को देखकर आसानी से समझ सकते हैं |  दरअसल मामला सीहोर जिले के ग्राम खोकरी का है.|  जंहा मुस्लिम समुदाय के फैज बक्श मौलाना का  इंतकाल हो गया |   बारिश के चलते नदी नाले उफान पर है |  काफी इंतजार करने के बाद भी पानी नाले में से कम नही हुआ तो जनाजे को नाले के पार ले जाने का फैसला किया गया  | बरसात की वजह से नाले में भरपूर पानी चल रहा था  | ऐसे में नाले के दोनों और एक रस्सा बाँधा गया और फिर मजबूरन जनाजे को क़ब्रिस्तान तक ले जाने के लिए नाले में से होकर सब को गुजरना पड़ा |  इस गांव में कब्रिस्तान जाने के लिए कोई दूसरा रास्ता नहीं है और सालों से की जा रही मांग के बाद भी इस नाले पर पुल बनाया नहीं गया  |  पुल नही होने है  चलते बरसात के दिनों में अगर किसी का निधन हो जाए तो लोगों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है और ऐसे हालात बन जाते हैं|     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 WEATHER

चीलर और लखुंदर नदी का पानी  गाँव में घुसा मकान किए खाली, लोगों ने छतों पर ली पनाह   मालवा के शाजापुर में भी बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं  | नदी नाले उफान पर है  |  तेज बारिश से चीलर नदी और  लखुंदर नदी का जलस्तर बढ़ गया है  | .जिससे नदी का  पानी गावों में घुस गया है |  लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों की छतों पर  जा पहुंचे हैं |  ज्यादा बारिश के कारण  शाजापुर - कानड  मार्ग बंद हो गया है |  शाजापुर में हो रही लगातार और भारी बारिश से हालात बेकाबू हो गए हैं | लोगों का जन जीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है| चीलर नदी का जलस्तर  बढ़ने से  पानी गांवों में घुस गया है  |  बेरछा गांव में  चार से पांच फीट तक पानी भरा हुआ है |  मजबूरी में लोगों को घरों की छतों पर पनाह लेनी पड़ा रही  है  | वहीं पानी भरने से कई लोग  अपना मकान छोड़कर चले गए हैं|  इधर  लखुंदर नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है | क्या सड़क, क्या खेत, क्या गली-मोहल्ले सब जगह  नदी का पानी नजर आ रहा  है|  शाजापुर जिले के बेरछा के पलासी गांव में एक युवक विक्रम सिंह  पुल में पानी आने से बह गया  .| हादसा उस वक्त हुआ, जब वो पुल पार करने की कोशिश कर रहा था |  लखुंदर नदी का जलस्तर बढ़ने से शाजापुर-कानड मार्ग बंद हो गया है |  पुल पर 5 फीट से ज्यादा पानी आ गया है | शाजापुर के मंडोदा गांव में भी बाढ़ जैसे हालात है  | भारी बारिश को देखते हुए जिले में  स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है |           

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 WEATHER

गांधीसागर बांध के सभी 19 गेट खोले    तेज बारिश के चलते मंदसौर जिले के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं   |  चंबल, शिवना, तुम्बड़, रेतम, सोमली, अंजनी, रेवा सहित सभी नदी-नाले उफान पर हैं  तेज पानी के चलते गांधीसागर बांध के सभी 19 गेट खोल दिए गए है    वहीं शिवना नदी ने एक बार फिर पशुपतिनाथ मंदिर में प्रवेश कर लिया है | पूरे मंदिर परिसर में शिवना नदी का पानी घुस गया है  | एहतियातन यहां सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।  कलेक्टर ने लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के निर्देश  दिए हैं   |  गांधीसागर डेम का लेवल 1312 फ़ीट तक पहुंच गया है।   मंदसौर जिले के साथ-साथ इंदौर, उज्जैन, प्रतापगढ़, रतलाम और आसपास के सभी जिलों में लगातार भारी वर्षा होने से गांधीसागर डेम के सभी गेट खोलने के बाद भी पानी का स्तर बढ़ रहा है|   कम होने की वर्तमान में कोई संभावना नहीं दिख रही है  | कलेक्टर मनोज पुष्प ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों, तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों, थाना प्रभारियों, सरपंच, सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशाओं और सभी तरह के प्रशासनिक अमलों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे स्थान जहां पर पानी घुसने की पूरी संभावना है या  घुस सकता है|  वहां से लोगों को निकालकर तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए  | कलेक्टर ने सभी लोगों से आग्रह करते हुए कहा है कि अगर गांव व घरों में पानी घुसा है   | तो तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचे। | पानी और अधिक बढ़ने की संभावना है  |  नदी, नाले सभी अपने खतरे के स्तर से ऊपर बहने लगे है  |  पानी की लगातार आवक बनी हुई है। इसलिए अब सुरक्षित स्थानों पर पहुंचना बहुत जरूरी है। गांधीसागर बांध के सभी 19 गेट खोले गए हैं  | चंबल नदी का पानी भगोर गांव के घुसने की सूचना पर गांधीसागर बांध के इंचार्ज को सभी 19 गेट खोलने को कह दिया हैैं |   सभी गेट से 4.76 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है  | मंदसौर में शिवना नदी का पानी बढ़ने से कालाभाटा बांध के चार गेट खोले गए है  |  सुवासरा में रात भर से बरसात का दौर जारी है  |  एक हादसे में कार के बहाने के कारण दो युवक नाले में फंस गए जिन्हे  |  थाना अफजलपुर की डायल 100 के चालक राकेश बैरागी व आरक्षक सुरेंद्रसिंह शक्तावत ने नाले  से बाहर निकाला  |   पटेला में जोरदार बारिश से तालाब का पानी गांव में आने लगा है |   नाहरगढ क्षेत्र में रात भर से भारी बारिश हो रही है  | भवानीमंडी में स्टेशन से भेसोदा जाने वाले रोड पर दो पेड़ गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो रहा है। अफजलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम इशाकपुर में तुम्बड़ नदी का पानी घुसने की सूचना है  | गांव से निकलने के सभी मार्ग बंद हो गए है | वहां के ग्रामीण प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे है |  गाँधीसागर में सुसाइड पॉइंट में एक हादसे में एक कार चम्बल नदी में गिरी  | कोई जनहानि नही हुई हैं  | मंदसौर में तेलिया तालाब में पानी की आवक बढ़ने से रेवास-देवड़ा रोड पर पूर्व की तरह ही पानी सड़क पर आ गया है |   कालाभाटा डेम के छह गेट 11.5 फ़ीट तक खोले गए है |  ग्राम रूनिजा में कंठाली नदी उफान पर होने से पानी बाजार में घुसा, कई दुकाने पानी की चपेट में हैं  |  अफजलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खजूरी आंजना में एक तरफ से पुल का हिस्सा पूरी तरह से कट चुका है|  इस बारिश में करीब पुल पर 20 से 25 फिट पर पानी आया है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 COLLECTOR MOHIT BUNDAS

मोटरसाइकिल पर बैठकर क्षेत्र का किया भ्रमण    अपने अड़ियल रवैये को लेकर विरोध झेल रहे कलेक्टर मोहित बुंदास अब एक्शन मोड़ में आ गए हैं  | जिले के ख़राब हाल देखने के लिए वे मोटरसाईकल से भ्रमण पर निकले और क्षेत्र के लोगो की समस्यायें सुनी  |   विधायको के भारी विरोध के बाद अब कलेक्टर मोहित बुंदस अब अपने काम को लेकर गंभीर नजर आ रहे हैं |  गौरिहार तहसील के सरबई गांव में हुए कार्यक्रम |  आपकी सरकार आपके द्वार में पहुंचे  मोहित बुंदस ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी |  और जब वहां ग्रामीणों ने बताया कि यहां पर सड़क की हालत बहुत खराब है |   सड़क  से निकलने में बहुत परेशानी होती है तो  | कलेक्टर  उस सड़क को देखने के लिए मोटरसाइकिल पर बैठकर क्षेत्र का भ्रमण करने निकल पड़े  |  क्षेत्र की जनता की समस्याएं सुनकर वहीं पर उनका तुरंत निराकरण किया  |  उन्होने स्वास्थ केन्द्र का भी निरीक्षण किया और मरीजो के हालचाल जानते हुये  | व्यवस्थाये सुधरने के निदेश भी दिये  | यह वही कलेक्टर है जिनको हटाने के लिये जिले के छह विधायको ने उनकी कार्यशैली के खिलाफ जिले से हटाने की मांग मुख्यमंत्री कमलनाथ से की है  ....        

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 NALI NIRMAN

विधायाक राजेंद्र शुक्ला ने किया भूमिपूजन   आखिरकार ग्राम इटौरा वासियों की नाली निर्माण की मांग विधायाक राजेंद्र शुक्ला ने भूमिपूजन कर के पूरा कर दिया |  जनता द्वारा लगातार नाली निर्माण की मांग की जा रही थी  विधायाक ने ठेकेदारो को 1 महीने के अंदर नाली निर्माण कार्य को पूरा कर सूचित करने को कहा. ग्राम इटौरा में जल्द नाली निर्माण पूरा होगा  | जनता की मांग को पूरा करने और नाली की समस्या को दूर करने के लिए रीवा विधायक  राजेंद्र शुक्ला  ने नाली निर्माण कार्य का  भूमिपूजन किया  | भूमिपूजन  के बाद विधायक राजेंद्र शुक्ला ने ठेकेदारो को 1 महीने के अंदर नाली निर्माण कार्य को पूरा कर सूचित करने को कहा है  भारतीय यूवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष  अमित तिवारी ने बताया कि मोहल्ले वासियों के द्वारा नाली निर्माण की बहुप्रतिक्षित मांग थी | लोग बीते कई सालों से नाली के संधारण व चौड़ीकरण की मांग कर रहे थे |  जनता की मांग को पूरा करने के लिए पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने पहल की और शासन से 6 लाख 40 हजार रूपए की स्वीकृति कराकर नाली निर्माण कार्य अब जल्द ही शुरू करा दिया जाएगा |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

computer baba

देवमुरारी बापू :कम्प्यूटर को सड़क पर जूते से मारूंगा   कांग्रेस के मंत्रियों और विधायकों की तरह कांग्रेस के संत भी एक दूसरे की टांग खिंचाई से बाज नहीं आ रहे  हैं | मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ज़रा आपके राज में संतों की वाणी पर भी ध्यान दे लीजिये | आपके करीबी संत  देवमुरारी बापू ने खुद को बाहर का कहने पर  आपके करीबी कम्पयूटर बाबा को चेतावनी दे दी  है  | उन्हीने कहा कि कम्प्यूटर बेवकूफ है  | कम्पयूटर बाबा होश में रहे नहीं तो चौराहे पर कंप्यूटर बाबा की जूतों से पिटाई करूंगा | मध्यप्रदेश में मंत्री विधायकों के झगडे थमे भी नहीं हैं कि मुख्यमंत्री कमलनाथ जी अब आपके साधू संत ताल ठोककर मैदान में आ गए हैं | शब्दों से  अर्थों की निर्मल गंगा बहाने वाले अचानक आग उगल रहे हैं  | केसरिया हिंदू वाहनी संत सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण न्यास के प्रवक्ता आचार्य देवमुरारी बापू  ने कम्पयूटर बाबा को  आड़े हाथों लिया है  और कहा है अनपढ़ कम्प्यूटर बाबा बेवकूफ है| कमलनाथ जी | बापू  यहीं नहीं रुके उन्होंने चौराहे पर कम्प्यूटर बाबा को जूतों से मारने का ऐलान भी कर दिया है | मुख्यमंत्री  कमलनाथ जी आपके राज में हो क्या रहा है  | लोग सीधे सीधे बेलाग बात क्यों करने लगते हैं  | आचार्य देवमुरारी बापू का कहना है कि कोई भी उन्हें मध्यप्रदेश के बाहर का कहेगा तो वे इसे सहन नहीं करेंगे | इसलिए उन्होंने कंप्यूटर बाबा को मारने तक की बात कही | उनका आरोप है कंप्यूटर बाबा ने इंदौर में सरकारी जमीनों पर कब्ज़ा कर रखा है  | हमारे यहाँ मान्यता है कि  जात न पूछो साधू की  लेकिन यहाँ तो बापू खुद आम लोगों और सन्यासियों की जाती प्रथा का बखान कर रहे हैं | मुख्यमंत्री जी समय रहते कुछ कीजिये  | एक तरफ एमपी में सियासी उठापठक चल रही है आप उसे मुस्तैदी से कंट्रोल कर रहे  हैं | वहीँ अब ये बाबा रायता फैलाने में लगे हैं | ऐसा न हो एक तरफ नेताओं के गुटों से तो दूसरी और बाबाओं के गुट से आपको जूझना पड़े |

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

SHIVRAJ SINGH

विपक्ष के विरोध पर बढ़ाया गया मुआवजा गणेश विसर्जन के दौरान हुए हादसे के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने सरकार से मांग की कि हादसे में जान गंवाने वाले युवाओं के परिजनों को पच्चीस -पच्चीस लाख रुपये मुआवजा और उनके किसी एक परिजन को सरकारी नौकरी दी जाए  | इस के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुआवजे की रकम को चार लाख से बढाकर ग्यारह लाख किया |  भोपाल के खटलापुरा में नाव डूबने के हादसे में युवाओं की  मौत ने सभी को दहला दिया है  | इस हादसे के बाद से ही मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वो दोषी अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं  | हादसे के फौरन बाद मृतकों के परिजनों से मिलने  पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे | लोग उनसे लिपटकर रोने लगे  |  शिवराज सिंह ने कहा ये   ये आरोप-प्रत्यारोप का वक्त नहीं है | लेकिन प्रशासन को इस बात की जानकारी होना चाहिए थी कि विसर्जन के दिन घाट पर भारी भीड़ होती है  | इस दुर्घटना के लिए केवल बच्चे जिम्मेदार नहीं हैं, बल्कि प्रशासन की जिम्मेदारी भी बनती है |  ये आपराधिक लापरवाही का मामला है | ऐसे में मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख का मुआवजे के साथ आश्रित को सरकारी नौकरी देनी चाहिए  | शिवराज सिंह के अलावा भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने भी इसे लापरवाही मानते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है | उन्होंने चेतावनी दी थी कि, अगर मृतकों के परिजनों की मांगें पूरी नहीं हुई तो वो आंदोलन छेड़ देंगी | वहीं भाजपा विधायक विश्वास सारंग ने भी इसी बात को दोहराते हुए कहा था कि, "मुआवजे की राशि कम है | जहां प्रदेश सरकार मंत्रियों के बंगलों पर करोड़ों रुपए खर्च कर रही है | उसे गरीबों को 25 लाख का मुआवजा देने में इतनी देरी क्यों हो रही है | इसके फौरन बाद प्रदेश सरकार हरकत में आई और मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मृतकों के लिए पहले से घोषित 4-4 लाख मुआवजे की राशि को बढ़ाकर 11 लाख कर दिया | इस बीच कलेक्टर और डीआईजी मृतकों के परिजनों से मिलने पिपलानी स्थित उनके घर पहुंचे हैं | उन्होंने बताया कि अब तक इस मामले में दो नाविकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है |

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

HAADSA

विसर्जन कर रहीं  दो नाव पलटीं ,11 लोगों की मौत कोई भी नहीं पहने था लाइफ जैकेट | मृतकों के परिजन को 11-11 लाख  मुआवजा घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच के आदेश | भोपाल में छोटा तालाब के खटलापुरा घाट पर शुक्रवार तड़के गणेश विसर्जन के दौरान दो नाव पलट गई | जिसमे  सवार 19  लोगों में से 11  युवकों की डूबने से मौत हो गई | बाक़ी लोगों  को सुरक्षित पानी से बहार निकाल लिया गया  | इस घटना के बाद अफरा तफरी मच गई | लापरवाह पुलिस प्रशासन और नेता भी नींद से जाग गए | सरकार ने घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं और मृतकों के परिजनों को ग्यारह ग्यारह लाख मुआवजा देने की घोषणा की है  | भोपाल के छोटे तालाब का खटलापुरा घाट | वक्त रात के चार बजे  | पिपलानी के युवक अपने पंडाल के गणेश जी को विसर्जन के लिए लेकर पहुँचते हैं  |बड़ी प्रतिमा देखकर नाविक  ज्यादा रुपयों की डिमांड करते हैं | ऐसे में नाविक आकाश बाथम और चंगू बाथम प्रतिमा विसर्जन के लिए तैयार हो जाते हैं और प्रतिमा को नाव पर रख कर विसर्जन के लिए ले जाते हैं | नाव में पिपलानी गणेश मंडल के युवा भी सवार हैं  | किनारे से चलने के मात्र चार मिनिट बाद नाव गांवडोल होती है |और  प्रतिमा विसर्जन के बाद नाव पलट जाती है  11 युवा इस हादसे में अपनी जान गँवा देते हैं | जब ये हादसा हुआ उस वक्त कोई जवाबदार व्यक्ति घटना स्थल पर नहीं था | जैसे तैसे कुछ युवक और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी  इस हादसे में डूब रहे छ लोगों को बचा पाते हैं | दोनों नाविक खुद तैर कर किनारे आ जाते हैं | इसके बाद जब पुलिस -प्रशासन चौकन्ना होता है तब तालाब से शवों को निकाला जाता है | प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो  विसर्जन घाट  सुरक्षा के लिए कोई माकूल व्यवस्था नहीं थी | अगर प्रशासन वहां मुस्तैद होता तो यह हादसा होता ही नहीं | इस घटना के बाद नेता लोग भी जाग गए | सरकार ने पहले मृतकों के परिजनों को चार चार लाख मुआवजा देने की घोषणा की | लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के आग्रह के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुआवजे की राशि को बढ़ाकर ग्यारह लाख कर दिया और इस घटना  की  मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए | इस घटना के बाद  प्रशासन ने अपील की है कि विसर्जन में शामिल किसी परिवार का सदस्य घर न पहुंचा हो तो तत्काल प्रशासन या पुलिस को सूचित करें |  इस बीच मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश के साथ  दो नाविकों पर केस दर्ज किया गया है | इस हादसे का शिकार हुए सभी मृतक पिपलानी के 100 क्वार्टर के रहने वाले थे | मौके पर एसडीआरएफ की टीम, गोताखोर और पुलिस की टीम मौजूद है | एक बार फिर पूरे छोटे तालाब को खंगाला जा रहा है  |  जिस जगह घटना हुई, वहां मध्य प्रदेश होमगार्ड और राज्य आपदा बचाव दल  का मुख्यालय है |  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 BADMASH GIRAFTAR

गोली चलाना पाप है पुलिस हमारी बाप है के लगवाए नारे   तीन युवको ने शराब ठेकेदार पर गोली चला कर जान से मारने का प्रयास किया था  | इन आरोपियों ने इलाके में दहशत फैला रखी थी  | इन दहशत गर्दों से इलाके के लोग परेशान थे  |  पुलिस ने आज इन तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उसी इलाके में इनका जुलूस निकला जहाँ ये दहशत फ़ैलाने का काम कर रहे थे  | इन तीनो आरोपिये से नारे लगवाए  |  गोली चलाना पाप है पुलिस हमारी बाप है  |   छतरपुर में  कोतवाली क्षेत्र के बस स्टैड की शराब दुकान के ठेकेदार पर  |  कट्टे से फायर  करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने  गिरफ्तार कर लिया है   | आरोपियों ने  ठेकेदार को जान से मारने का प्रयास किया था   | जिसके बाद  पुलिस ने तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया  |  तीनो आरोपियों का पुलिस ने गोली चलने वाली जगह  पर पैदल जुलूस निकाला  | और आरोपियों से गोली चलाना पाप है पुलिस हमारी बाप है के  नारे भी लगवाए   | बताया जा रहा है की आरोपियों की दहशत लोगो मे कम करने   | और आरोपियों पर पुलिस की दहशत बनाने के लिये  |  जुलूस निकाला गया  | पुलिस का कहना है ,कि आये दिन हो रही फायरिंग की घटनाओं पर इससे कमी आयेगी  |  पकड़े  गये सभी आरोपियों पर थानो मे और भी अपराध दर्ज है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 KAMALNATH

आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मिलेगा10प्रतिशत आरक्षण प्रदेश के 6 शहरों में सेफ सिटी कार्यक्रम को मंजूरी   मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार ने केबिनेट मीटिंग में कई अहम निर्णय लिये  | राज्य में शैक्षणिक संस्थाओं और नौकरियों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को 10 प्रतिशत तक आरक्षण दिया जाएगा  |  मध्यप्रदेश कैबिनेट बैठक में सरकार ने मध्य प्रदेश कर्मचारी बीमा सोसाइटी गठित करने का निर्णय लिया  | इस हेतु केंद्र सरकार से 285 करोड़ों रुपए मिलेंगे  जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने बताया कि सेफसिटी कार्यक्रम इंदौर जबलपुर ग्वालियर छिंदवाड़ा और छतरपुर में लागू होगा  | भोपाल में यह पहले से ही चल रहा | है कार्यक्रम के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग महिला और बच्चियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देगा  |  शर्मा ने बताया मेडिकल कॉलेजों के शिक्षकों को यूजीसी के मापदंड के अनुसार सातवां वेतनमान दिया जाएगा लेकिन टीचर कॉलेजों में पूरा समय दे  | इसके लिए नियम भी बनेंगे |  कैबिनेट ने 4 अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के पदों को भी मंजूरी दी  |   डायल 100 योजना 31 मार्च 2020 तक के लिए बढ़ा दी गई है यह अवधि 27 सितंबर 2019 को समाप्त हो रही थी योजना के लिए नए सिरे से टेंडर करने का निर्णय भी सरकार ने लिया है |  आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए लागू किए गए 10 फ़ीसदी सवर्ण आरक्षण के संशोधित प्रारूप को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी  | इससे प्रदेश के शैक्षणिक संस्थाओं और सरकारी नौकरियों में 10% आरक्षण आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के व्यक्तियों को मिल पाएगा  | कैबिनेट ने छिंदवाड़ा में कृषि महाविद्यालय खोले जाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी  दी  है  |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

`` AANDHA KATAL

दूसरी पत्नी ने पहली  पत्नी का किया कत्ल   पुलिस ने महिला के अंधे कत्ल की गुथ्थी सुलझा ली हैं  |  महिला का क़त्ल उसके पति की दूसरी पत्नी ने किया था   | पुलिस ने आरोपी महिला  को गिरफ्तार कर किया है   | आरोपी महिला ने सर पर डंडा मार कर हत्या की थी  | और ऐसा दर्शाया की सीधी से गिरकर महिला की मृत्यु हुई हैं  | अंधे कत्ल का खुलासा करने वाले पुलिस कर्मियों को पुरस्कार देने की घोषणा भी की गई     टीकमगढ़ में  बमोरीकला थाना पुलिस ने महिला सखी बाई साहू के अंधे क़त्ल का खुलासा किया है |   बीते दिनों  महिला सीढ़ियों के नीचे  मृत अवस्था में घर में मिली थी |  और उसके सर पर चोंट के निशान थे | पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल पर पहुंचकर  निरीक्षण किया  था  घटना स्थल के निरीक्षण दौरान  कुछ बिंदु ऐसे निकल कर सामने आए जिसने मृतिका सखी बाई की मृत्यु को संदेह में डाल दिया था  | जिसके बाद  संदिग्धो से गहनता से पूछताछ की गई  |   मृतका की पीएम रिपोर्ट में डॉक्टर ने  सिर में आई चोट के कारण मृत्यु होना बताया गया  |   पुलिस ने जब  बाबूलाल कुशवाहा की दूसरी पत्नी बेनी बाई से सख्ती से पूछताछ की  | तब उसने बताया कि 4 तारीख को उसके परिवार के सभी लोग पलेरा जा रहे थे  | सखी बाई घर पर ही थी  |  तब वह रास्ते से खीर का डब्बा भूल जाने की कहकर वापस आ गई थी  | और  घर पर सखी बाई और बेनी बाई में विवाद हो गया था | गुस्से में बेनी बाई ने सखी बाई  को  सीढ़ियों से धक्का दे दिया  |  जो नीचे फर्श पर गिर गई  |  उसके बाद बेनी वाई ने नीचे आकर सखी बाई के सिर में डंडे से वार किया  |  और सखी बाई  को उसी हालत में छोड़कर वहां से भाग गई थी  | महिला की मौत अधिक खून बह जाने से हो गई  |      

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 CONGRESS SARKAR

कमलानथ सरकार है विकास की राह पर     मध्यप्रदेश कांग्रेस ने कहा है क़ि प्रदेश में कमलनाथ सरकार में आठ महीने में भरपूर काम किये हैं  |  वहीँ देश में केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश इस समय भयानक मंदी के दौर से गुजर रहा है  |  देश की अर्थव्यवस्था  बुरी स्थित में पहुंच चुकी है  |  कांग्रेस ने कमलनाथ सरकार की आठ महीनो की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा की प्रदेश सरकार ने जन कल्याणकारी फैसले लिए हैं | कोंग्रस अपने वचन निभा रही है  | रीवा की  जिला कांग्रेस ने कमलनाथ सरकार के आठ माह पूरा होने के अवसर पर उपलब्धियों को गिनाया  | कांग्रेस प्रवक्ता शहरयार खान ने बताया की मध्यप्रदेश में, कमलनाथ के  नेतृत्व वाली  सरकार ने पिछले 8 महीनों में ऐसे ठोस, दूरदर्शी, ऐतिहासिक और लोक कल्याणकारी फैसले लिये हैं  | जिनसे प्रदेश मंदी की मार से अछूता रहा  |  कांग्रेस को जब अवसर मिला था  तब खजाना खाली था  |   इस खाली खजाने के बाद भी. मुख्यमंत्री  कमलनाथ  ने मजबूत इच्छा शक्ति का परिचय देते हुए अपने शपथ-ग्रहण के दो घंटे के भीतर ही, किसानों की कर्ज माफी की फाइल पर दस्तखत कर दिए |  कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश में बेरोजगारी चरम पर है  | आये दिन इंडस्ट्री बंद हो रही है और  लोग बेरोजगार हो रहे है  | पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं  |  रुपये की कीमत रसातल में पहुच चुकी है  | जीडीपी धराशायी हो चुकी है, मैन्युफैक्चरिंग, बैंकिंग, रियल स्टेट, ऑटोमोबाइल सेक्टर पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है |  सार्वजनिक सेक्टर खस्ताहाल है और बढ़ती बेरोजगारी से देश में कोहराम मचा हुआ है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

BABULI AATANKI

सूत्र बताते हैं किसान के परिजनों ने छ लाख दिए सौ घंटे में भी कुछ नहीं कर पाई पुलिस   सतना से 4 दिन पहले अगवा किया गया किसान अवधेश द्विवेदी आज सुबह सकुशल अपने घर पहुंच गया  | पिछले शनिवार को डकैत बबली कोल गिरोह ने उनका अपहरण किया था और पचास लाख की फिरौती मांगी थी  | अब खबर है कि किसान के परिजनों ने छह लाख रुपये डकैत बबुली को दिए उसके बाद उसे छोड़ा गया   | जबकि पुलिस का कहना है पुलिस के दबाव के चलते डकैत बबुली कोल ने किसान को छोड़ा है |  सतना से किसान के अगवा होने की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया और पुलिस हरकत में आई  | खुद रीवा रेंज के आईजी,डीआईजी और एसपी ने इलाके में ही डेरा डाल दिया था  |  पुलिस की अलग-अलग टीमें किसान की तलाश में जंगली में उतरी हुईं थीं  |  लेकिन 100 घंटे बीत जाने के बाद भी किसान का पता नहीं लगा पाईं। और आज अचानक किसान अवधेश द्विवेदी अपने घर पहुंच गए। ऐसी जानकारी आ रही है कि किसान के परिवार ने डकैत बबली कोल को 6 लाख रुपए फिरौती दी है  |  हालांकि पुलिस का दावा है कि दबाव बढ़ने के कारण डकैत गिरोह ने अवधेश को छोड़ा है |  डकैत बबली कोल ने शनिवार के दिन किसान अवदेध द्विवेदी के घर धावा बोला था  | डकैत रात साढ़े तीन बजे किसान के घर पहुंचे और पहले उनके नौकर को बंदूक की नोक पर अपने कब्जे में लिया  | इसके बाद डकैतों ने नौकर पर दबाव बनाया कि वो घर का दरवाजा खुलवाएं  | नौकर के आवाज लगाने पर किसान अवधेश ने जैसा ही दरवाजा खोला, डकैतों ने उसे अगवा कर लिया  |  किसान का अपहरण करने के बाद बबली कोल गिरोह ने किसान के परिवार को फोनकर पचास लाख की फिरौती मांगी थी  | इसके बाद से ही रीवा रेंज के आईजी चंचल शेखर, एसपी रियाज इकबाल ने कैंप किया हुआ था  | सतना पुलिस की 6 टीमें लगातार जंगलों की सर्चिंग कर रही थी, लेकिन पुलिस को बबुली क  कोई सुराग हाथ नहीं लग रहा था |  सर्चिंग में यूपी पुलिस की भी मदद ली गई थी | ऐसे में बबुली ने बंदूक दिखाते हुए अपना एक वीडियो भी वायरल किया  |  बताया जा रहा है की फिरौती की रकम देर रात पहुंचने के बाद डकैत बबुली कोल ने किसान अवधेश द्विवेदी को छोड़ दिया। ऐसे में पुलिस के खुफिया तंत्र और एंटी डकैती स्पेशलिस्टों की पोल खुल गई है |  ऐसा इसलिए क्योंकि बिना होमवर्क किए ही टीम सबसे कुख्यात इनामी डकैत को पकड़ने के लिए जंगल में उतर गई थी  | 100 घंटे तक जंगल की खाक छानने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली ही रहे और किसान फिरौती की रकम देकर घर लौटा  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 SURENDRA SINGH SHERA

विधायक शेरा को चाहिए अब नया बँगला   मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार की सबसे ज्यादा भद्द उनके मंत्री पिटवा रहे हैं  | निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा एक तो अपने घर में पानी टपकने से परेशान हैं ऐसे में मंत्री तक उनके फोन नहीं उठाते हैं  |  विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा ने नए मंत्रियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं |  मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार को समर्थन दे रहे निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा दो तरह की समस्या का सामना कर रहे हैं  | एक तो बारिश ने उनके सरकारी बंगले को ऐसा तरबतर किया है कि घर में कोई ऐसी जगह नहीं है जहाँ से पानी न टपक रहा हो  | ऐसे में बार-बार फोन लगाने पर भी कई मंत्री फोन नहीं उठाते हैं | सरकार के नए मंत्री  विधायकों के मैसेज करने पर भी  कोई जवाब नहीं देते हैं |  थक हार के सुरेंद्र सिंह ने सरकार से अपना घर बदलने का निवेदन किया है  |  विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा ने पर्यटन मंत्री हनी बघेल का नाम लेकर कहा मैंने 10 बार हनी बघेल को फोन लगाया उन्होंने फोन नही उठाया  |मैसेज भी किया पर अभी तक उनका  कोई जवाब नहीं आया  | विधायक शेरा ने कहा कि नए मंत्री किसी को कुछ समझते ही नहीं हैं  |       

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 BADMASH GIRAFTAR

ढाबा मालिक पर फायर कर मांगे थे रुपये   दुकानदारों को धमकाकर रंगदारी वसूलने वाले तीन बदमाशों को छतरपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है  | ये लोगों पर पहले फायर कर उसे डराते थे और फिर रंगदारी वसूलते थे |  छतरपुर के ओरछा रोड़ थाना के देवपुर मे ढाबा  संचालक से रंगदारी वसूलने  और फायरिंग करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है  |  बीती रात लालढाबा  पर तीन बदमाशों ने ढाबा  बंद करने की धमकी  ढाबा  संचालक को दी थी  और कहा कि ढाबा चलाना है तो पचास हजार महीना देना पडेगा  |  जब ढाबा  संचालक ने रूपये देने से मना किया ,तो इन बदमाशों ने पहले खाना खाकर जा रहे एक युवक पर कट्टे से हमला किया और बाद मे ढाबा  संचालक पर कट्टे से हवाई फायर कर दहशत फैलाने की कोशिश की  | यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गई ,घटना के सूचना लगते ही एस पी भी मौके पर पहुंचे और बदमाशों के खिलाफ कारवाई करते हुये आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

KAMALNATH

घंटा  झांझ -मंजीरा बजाकर जगाने की कोशिश जनता के हितों को सूली पर  चढ़ाया  जनता परेशान तबादला शराब खनन आरोपों से जुड़ी है सरकार   मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार  की  नीतियों के  खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में  घंटानाद आंदोलन  किया | भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कमलनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की  | कांग्रेस की निकम्मी सरकार ने प्रदेश के हितों को  सूली पर चढ़ा दिया है  | जनता के  हित  में  कोई कार्य नहीं किया जा रहा | सरकार  तबादला,खनन ,शराब, और पैसे कमाने में व्यस्त है | इनकी नींद खोलने के लिए घंटानाद आंदोलन किया है |  प्रदेश में भाजपा  कमलनाथ सरकार की नीतियों के खिलाफ अब सड़को पर उतर आयी है  | सरकार के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने घंटानाद आंदोलन किया  |  कमलनाथ सरकार के 9 माह बीत जाने के बाद भी  भाजपा ने सरकार पर जनता के कार्य ना करने के आरोप लगाए  | भाजपा कार्यकर्ताओं ने घंटे-घड़ियाल और झांझ -मंजीरा बजाकर सरकार को जगाया  |  और मध्यप्रदेश बचाओ-कांग्रेस सरकार भगाओ के नारे लगाए   |  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह कमलनाथ सरकार पर जमकर बरसे और कहा की  |   कांग्रेस की निकम्मी सरकार ने मप्र के हित सूली पर चढ़ा दिए हैं  | सरकार सिर्फ कांग्रेस विधायक और मंत्रियों के कार्य कर रही है  | सोयाबीन की खेती में किसान को भारी नुक्सान हुआ  |  लेकिन मुख्यमंत्री तो दूर  | मंत्री भी किसानों से मिलने नहीं गए  | हमने इनकी नींद खोलने के लिए घंटानाद आंदोलन करना पड़ा है   | अगर ये नींद से नहीं जागे तो  | हम जनता के लिए आगे और मजबूती से लड़ेंगे |  पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की  | यह आंदोलन जनता के हितों के लिए है  | आंदोलन से उस सरकार को जागने की कोशिश की जा रही है  | जो पहले दिन से ही ट्रांसफर और पोस्टिंग में लगी हई है |  उस सरकार को जगाने की कोशिश की जा रही जो खनन , तबादला , आबकारी और शराब में उलझी हुयी है  |  भाजपा ने आरोप लगाया की सरकार ने  कर्जमाफी के नाम पर किसानों से छलावा किया  | अब उन पर 14 फीसदी जुर्माने के साथ कर्ज के भुगतान का दबाव बनाया जा रहा  |  तबादलों ने गवर्नेंस को चौपट कर दिया   | जन समस्याओं के निपटारे पर किसी का ध्यान नहीं है | कलेक्टेट पर आंदोलन कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोकने की कोशिश की  |  कार्यकर्ता  झूमाझटकी करते हुए बेरिकेड्स फांदकर भीतर घुस गए  | कलेक्ट्रेट परिसर में धारा 144 लागू की गई थी  |  जिसके बाद कुछ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 KISHAN SATYAGRAH

अर्जुन आर्य की किताब का दिग्विजय ने किया विमोचन   कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने |  किसानों का सत्याग्रह और मामा बेनकाब .. किताब का  विमोचन करते हुए कहा- शिवराज सिंह ने बुधनी में किसानों का आंदोलन गुमराह कर तुड़वाया था  | और उनका पूरा परिवार रेत खदानें चलाने में लगा रहा|  बुधनी क्षेत्र के किसान नेता अर्जुन आर्य ने एक पुस्तक लिखी।   जिसका नाम |  किसानों का सत्याग्रह और मामा बेनकाब रखा है |  किताब में लिखा है कि शिवराज में फसल का मुआवजा मांगने पर किसानों को पीटा गया | जांच आयोग ने सरकार को निर्दोष साबित कर दिया |  लेकिन वचनपत्र में दोबारा जांच कराने का वचन दिया गया ... किताब के विमोचन अवसर पर  दिग्विजय सिंह ने कहा आदिवासियों को पट्टा देने की केंद्र सरकार की स्कीम का मप्र में लाभ नहीं दिया गया | 2004 में यूपीए की सरकार यह स्कीम लाई थी | अब सरकार जाते ही मामा को आदिवासियों की याद आने लगी | मामाजी को इसलिए फुर्सत नहीं मिली क्योकि रेत खदानें चलानी थीं |  पूरा परिवार रेत खदानें चलाने में लगा रहा |  किसानों का सत्याग्रह और मामा बेनकाब किताब के विमोचन  के अवसर पर दिग्विजयसिंह के आलावा समाजवादी नेता रघु ठाकुर और नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह मौजूद रहे |  किताब के लेखक अर्जुन आर्य ने कहा कि उन्होंने अपने इलाके में किसानों की खराब दशा देखी और फिर किताब लिखी  ...  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 MAHILA SURAKSHA

घर के पास से छीनी  महिला की चैन   ग्वालियर में पुलिस और प्रशासन के लाख दावों के बात भी अपराधियों पर लगाम नहीं कस पाई है  | अब बाइक सवार लुटेरों ने एक महिला की चैन उसी के घर के पास से छीन ली |  महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी चाहे जितने दावे कर लें, लेकिन नतीजा अब तक शून्य ही रहा है  |  ताज़ा मामला कम्पू क्षैत्र का है जहां मंदिर से दर्शन करके लौट रही डिप्टी कमांडेंट की पत्नी से घर की दहलीज पर अज्ञात बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चैन लूट ली और भाग  गए   | राधारानी शर्मा  शाम के समय  मंदिर से दर्शन करके अपने किरार कॉलोनी स्थित घर पहुचीं ही थीं  |  तभी एक युवक ने पीछे से उनके गले पर हाथ मारा और चैन छीनकर आगे खड़े अपने साथी की  बाइक पर सवार होकर भाग निकला  |  अश्विनी कुमार पाठक सैकेंड बटालियन में डिप्टी कमांडर बताये जा रहे हैं  ...  कम्पू पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है  |           

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 ACCIDENT

जर्जर मकान के मलबे में दबे कई वाहन   भोपाल में  पिछले दो दिनों से जारी बारिश की वजह से एक जर्जर मकान पालक झपकते ही जमींदोज हो गया   |  जर्जर मकान के गिरने से कोई जनहानि नहीं हुई है | लेकिन इसके मलबे में कई वहान  दब गए हैं  |  भोपाल में भारी बारिश हो रही है  | कई इलाकों में पानी भर गया है  |  वहीं आज दोपहर तापड़िया कॉम्प्लेक्स के पास खजांची गली में दो मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिर गई |  इसके चलते कई गाड़ियां मलबे में दब गईं  | हादसे की जानकारी मिलते ही निगम अमला मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया  | इस बिल्डिंग में किराना दुकान का गोदाम था और ये इमारत जर्जर थी  |  लेकिन नगर निगम ने इसे अब तक नहीं गिराया था  |  आमतौर पर इमारत के आस-पास काफी भीड़ रहती है  | लेकिन आज बारिश के चलते गोदाम नहीं खुला था  | वरना बड़ी जनहानि भी हो सकती थी |  बिल्डिंग गिरने का एक वीडियो भी सामने आया है  | जिसमें अचानक कुछ सैकेंड में इमारत गिरती नजर आ रही  है और आस-पास धूल का गुबार उठता दिख रहा है  | जैसे ही धूल का गुबार छंटता है तो मलबे में दबी गाड़ियों की तस्वीर नजर आ जाती है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 POST OFFICE

आधार कार्ड बाँटने की जगह फेंके नाले में   आधार कार्ड जैसा जरुरी दस्तावेज जो व्यक्ति की पहचान माना  जाता हैं  |  जिसके गलत हाथों में लगने से किसी को भी बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता हैं  |  जिसे बाँटने की जिम्मेदारी पोस्ट ऑफिस की होती हैं  |  मगर लोगो के आधार कार्ड उनके घर पहुंचने की जगह उन्हें नाले में फेंक दिए गया  |  भोपाल के द्वारका नगर नाले में मिले बड़ी संख्या में आधार कार्ड पड़े मिलने से  | पोस्ट ऑफिस कर्मियों की बड़ी लापरवाही सामने आई हैं  |  पोस्टमैन द्वारा आधार कार्ड बांटने की जगह नाले में फ़ेंक दिए गए  | यह सभी कार्ड खुशीपुरा, कोच फैक्ट्री, द्वारका नगर निवासियों के हैं  |   रेलवे कोच फैक्ट्री कर्मचारियों दीपक मिश्रा, चौबे और दिवाकर गुप्ता ने ड्यूटी जाते वक़्त इन्हे एक पन्नी बिनने वाले को नाले से उठते देखा   |   आधार कार्डो से फर्जी तरीकों से उपयोग करके   | कोई भी बैंकों से पैसे निकलने  , मोबाईल की सिम निकले ,  सहित अन्य फर्जीवाड़े कर सकता था     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 RESQUE TEAM WEATHER

 रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बचाई गई जान     अचानक  पानी का स्तर बढ़ने से  धसान नदी  के टापू में फंसे ग्रामीणों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया  | इन सभी  ग्रामीणों को होमगार्ड के जवानो ने चार घंटे  रेस्क्यू ऑपरेशन कर बाहर निकाला  |  छतरपुर मे धसान नदी के टापू पर फंसे नौ ग्रामीणों को सकुशल  रेस्क्यू  टीम के द्वारा  बाहर निकाल लिया गया  | बताया जा रहा है की  बमनौरा थाना के कुटेरा गांव से निकली धसान नदी मे उस समय यह ग्रामीण फंस गये  |  जब वह धसान नदी की दूसरी ओर अपने खेत पर बकरी चराने गये थे   |  धसान नदी में ज्यादा पानी आने की वजह से यह सभी नौ ग्रामीण धसान  के  टापू मे  फंसे थे  | जब प्रशासन को सूचना लगी तो   होमगार्ड के जवानो ने रेस्क्यू  आपरेशन शुरु किया   | बोट  और रस्सी की मदद से  चार घंटे के बाद  इन लोगों को निकाला जा सका | प्रशासन और रेस्क्यू टीम की तत्परता और सतर्कता  के चलते ग्रामीणों की जान बचाई जा सकी |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 WEATHER

किसान परेशान सुनने वाला कोई नहीं   सागर जिले में लगातार हो रही बारिश  की वजह  से जहां आम जन जीवन अस्त व्यस्त है वहीँ किसानों की सभी फसलें चौपट हो गई हैं |  किसानों को सबसे बड़ा झटका  उड़द की  फसल से लगा है जो  पूरी तरह से तबाह हो गई है |  लगातार हो रही बारिश ने अब तबाही के मंजर दिखाना शुरू कर दिए हैं  | सागर जिले में सब्जी उगाने वाले किसान फसल ख़राब हो जाने से परेशान थे ऐसे में बारिश के खेतों में जलभराव कर दिया है  |   खेतों में पानी का भराव होने से उड़द के पौधे  गल गए हैं  | उड़द के जो पौधे कुछ बड़े हुए थे उनमे बारिश की वजह से  फूल और फलियां झड़ी गई हैं | सागर क्षेत्र में सभी  खेती अफलन की शिकार हो गई | नहीं है जिसके चलते किसान बेहद परेशान हैं  | गढ़ाकोटा तहसील के  किसानों ने  तहसीलदार को आवेदन देकर   मुआवजे की मांग की है   | लेकिन किसानों की सुनने वाला कोई है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 RAJESH PRAJAPATI

विधायक  ने आंदोलन की दी चेतावनी     छतरपुर में कलेक्टर की मनमर्जी के किस्से आम हैं ऐसे में बीजेपी  विधायक राजेश प्रजापति  को कलेक्टर ने  मिलने का समय नहीं दिया  | विधायक  घंटो कलेक्टर कार्यालय के बाहर खड़े रहे  | लेकिन सूचना देने के बाद भी कलेक्टर ने विधायक को मिलने का समय नहीं दिया  | नाराज विधायक ने कलेक्टर के खिलाफ आंदोलन करने की धमकी दी है  |  छतरपुर के  कलेक्ट्रेट मे अजीब स्थिति देखने को मिली   | जहां एक विधायक को कलेक्टर ने एक घंटे तक मिलने का समय नही दिया  |  गुस्साये विधायक ने कलेक्टर के खिलाफ आन्दोलन तक करने की धमकी दे दी  | बी जे पी  के जिले के एकमात्र  चंदला सीट के विधायक राजेश प्रजापति जनता के किसी काम को लेकर  कलेक्टर मोहित बुंदास के पास गये थे  | सूचना देने के बाद भी  कलेक्टर ने एक घंटे तक उन्हे मिलने तक का समय नही दिया  | तो विधायक उत्तेजित हो गये  | और कलेक्टर की इस हरकत के खिलाफ सड़क पर उतरने की धमकी देने लगे   | बाद मे नाराज होकर कलेक्टर से मिले बिना  ही वापस  चले गये  | यह  वही कलेक्टर हैं ,जिनको हटाने के लिये  सपा के एकमात्र विधायक राजेश शुक्ला  और काग्रेंस के चार विधायक उनकी कार्यशैली के खिलाफ सी एम से  उन्हें हटाने तक को कह चुके हैं |       

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 ACCIDENT

ड्राइवर की गलती से हो जाता बड़ा हादसा   सिवनी से मंडला जा रही बस ने एक बाइक को टक्कर मार दी  | जिसके बाद बस में आग लग गई  |  आनन-फानन में मुसाफिर बस से नीचे उतर गए वर्ना ड्राइवर की गलती से  बड़ी जनहानि हो सकती थी  |  सिवनी से मंडला जा रही यात्री बस में बरेलीपार गांव के पास एक हादसे के बाद आग लग गई  | आग लगते ही बस धू-धूकर जलने लगी  |   गनीमत रही कि हादसे के बाद सभी मुसाफिर वक्त रहते नीचे उतर गए  |  वरना बड़ी जनहानि भी हो सकती थी  | बस सिवनी से मंडला जा रही थी तभी बरेलीपार गांव के पास एक बाइक सवार को बस ने टक्कर मार दी  | इसके बाद ड्राइवर बस को लेकर भागने लगा  |  इसी दौरान बाइक बस के नीचे फंस गई और ड्राइवर 8 किलोमीटर तक ऐसे ही बस को  दौड़ाता रहा  | इसी दौरान बाइक से चिंगारी निकलने लगी  और  देखते ही देखते ही आग भड़क गई और बस के अगले हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया  | कुछ देर के भीतर ही बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई  | इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई  | हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचीं और हालात को काबू किया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

dakait

बंदूक लेकर सामने आया बबुली कोल फिर आतंक पैदा कर रहा है डकैत बबुलीकिसान का अपहरण कर मांगे पचास लाखमुख्यमंत्री कमलनाथ जी कांग्रेस सरकार के  झगडे सुलझा लें तो थोड़ा सा ध्यान कानून व्यवस्था पर भी दे लें  |  मध्यप्रदेश में एक बार फिर डकैतों और बदमाशों के हौंसले बुलंद हो गए हैं | डकैत बबुली कोल का आतंक बढ़ रहा है | बबुली ने अपना बंदूक के साथ का वीडिओ लोगों को भेजा है  | बबुली ने एक किसान अवधेश द्विवेदी का अपहरण कर पचास लाख रुपये फिरौती मांगी है  | ऐसे में विपक्ष ने कमलनाथ सरकार पर निशाना साधा है  |मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार आपसी झगडे और गुटबाजी से जूझ रही है ऐसे में एक बार फिर डकैत और बदमाश मध्यप्रदेश में सर उठा रहे हैं | हो सकता है सरकार आप इस बात को न माने लेकिन इस दृश्य को गौर से देख लें | ये है डकैत बबुली | मध्यप्रदेश के विंध्य और उत्तरप्रदेश में इसका पर्याप्त आतंक है  |इसने ये वीडिओ कुछ  लोगों को भेजा है  | जाहिर है डकैत बबुली आपकी सरकार को चुनौती दे रहा है| देख लीजिये बबुली और उसकी बंदूक को  | पांच लाख के इनामी डकैत बबुली कोल ने यह  वीडियो खुद बनवाया और भेज दिया | इससे पहले बबुली कोल ने  सतना के धारकुंडी से किसान अवधेश  दिवेदी का अपहरण कर 50 लाख की फिरौती माँगी है और आपका सिस्टम कुछ नहीं कर पा  रहा है |बबुली जैसे कई अपराधी कमलनाथ जी आपके राज में सर उठा रहे हैं | वक्त रहते कुछ कीजिये नहीं तो हालात फिर पंद्रह साल पहले जैसे हो जायेंगे | पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भी ट्वीट कर इस घटना को गंभीर बताया हैं | शिवराज सिंह का कहना है मध्यप्रदेश जो शांति का टापू था कांग्रेस की कमलनाथ सरकार में अपराधों का गढ़ बन गया है | मुख्यमंत्री जी ट्वीट करके कर्तव्यों की इति समझ लेते है | कमल नाथ जी केवल ट्वीट करके काम नहीं चलेगा , जमीन पर काम करिये,कड़ी कार्यवाई कीजिये और डकैतो  को समाप्त कीजिये  | कमलनाथ जी इसे भले ही हम विपक्ष की बात कह कर नजर अंदाज कर दें  |लेकिन यह हकीकत है कि खुले आम 50 लाख फिरौती मांगी जा रही  हैं और आप केवल ट्वीट कर अपने कर्तव्यों की इति समझ रहे है | सिस्टम को थोड़ी चाबी भरिये | आला पुलिस अफसरों से कहिये कि ऐसी दफ्तरों से बाहर निकलें और ऐसे डकैतों और अपराधियों को सबक सिखाएं  |

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

bijli current

तार चोर गिरोह के हो सकते हैं मरने वाले बिजली के तार से  करंट  लगने से चार लोगों की मौत हो गई  |  माना जा रहा है की ये लोग चोरी करने के उद्देश्य से बिजली का तार काट रहे थे | अचानक तार में करंट आने से चरों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई  |  टीकमगढ़ में  जतारा क्षेत्र के  ग्राम कंचनपुरा में  बिजली तार से लिपटी हुई चार लाशें मिलने से क्षेत्र में  सनसनी फैली गई | टीकमगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुन्ना लाल चौरसिया ने बताया कि चार मृतकों में से एक मृतक की पहचान हो चुकी है | जिसका नाम गोकुल कुशवाहा है  | जो उसी गांव का रहने वाला है | घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों के आधार पर चारों बिजली तारों की चोरी करने के उद्देश्य से तार काट रहे थे  | तभी उसमें करंट प्रवाह हो गया |  और चारों की घटनास्थल पर मौत हो गई  | पुलिस ने पंचनामा तैयार कर लाशों के पीएम के लिए भेज दिया | जानकारी के अनुसार ये लोग लंबे समय से बिजली विभाग की तार चोरी करके बेचते देखें जा चुके हैं  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraj singh

गरीब -किसानों की सरकार को चिंता नहीं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बुधनी के रेहटी में जन पंचायत को सम्बोधित किया और प्रदेश की कांग्रेस सरकार को कटघरे में खड़ा किया  |  उन्होंने कहा की कमलनाथ सरकार को गरीब और किसानों की कोई चिंता नहीं है  | पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रेहटी के सेमरी  बांया और बोरधी में  जन पंचायत  को संबोधित किया और कमलनाथ सरकार को जम कर घेरा  | शिवराज ने कहा कांग्रेस में सब एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं | शिवराज ने सरकार की नाकामियां गिनाई और कहा कि मेरे शासन की  शिक्षा, स्वास्थ्य और  गरीबो की योजनाओं को इस सरकार ने बंद कर दिया  | किसानों के प्रति जो यह सरकार लापरवाही कर रही है | किसान को न तो फसल की कीमत दे रही हैं ओर ना ही 2 लाख कर्ज माफी  हुई  है  | इसके  लिये हम संघर्ष करंगे ओर  प्रदेश व्यापी आंदोलन करेंगे  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

nashili dawa

युवक-युवती कफ सिरप के साथ गिरफ्तार पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में नशीली कफ सिरप बेच रहे एक युवती और युवक को गिरफ्तार किया है  | जब्त की गई कोरेक्स सिरप की कीमत हजारों में बताई  जा रही है | ये दोनों ही मामले रीवा के हैं | रीवा में लोग कफ सिरप से नशा कर रहे हैं |  रीवा में एक युवती और एक युवक को कोरेक्स कफ सिरप बेचते पकड़ा गया |  पुलिस अधीक्षक आबिद खान के निर्देशन में की गई कार्यवाई को सिटी कोतवाली थाना प्रभारी थाना प्रभारी ओंकार तिवारी ने अंजाम दिया |  पकड़ी गई युवती का नाम आशा विश्वकर्मा बताया जा रहा है  | जिसके पास से  316   बोतल नशीला  सिरप बरामद  किया गया | नशीले  सीरप की कीमत तीस हजार रुपये बताई जा रही है  |  दूसरी और  अतरैला पुलिस ने  एक युवक को नशीले  कफ सिरप के साथ पकड़ा | थाना प्रभारी आर एस सिंह ने बताया कि ग्राम पटेहरा से   फरार आरोपी विधी चन्द्र गुप्ता को  दबिश देकर पकड़ा गया जो अपने पास एक झोले में 70 शीशी  कोरेक्स लिए घूम रहा था |  सिरप को जप्त कर आरोपी को गिरप्तार कर लिया गया है | बताया  जा रहा है की  आरोपी लंबे समय से कोरेस्क का अवैध कारोबार कर रहा था | इसके विरुद्ध पूर्व में भी  कई मामले कायम है  | आरोपी अपराधिक  प्रवृति का व्यक्ति है  | आरोपी पर  ड्रक्स कंट्रोल एक्ट और औषधी  नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

ganpati bappa

गजानन को लगाया  56  व्यंजनों का भोग गणेश उत्सव को लेकर पंडालों में गणपति बप्पा मोरिया के नारे गूंज रहे हैं | जैसे-जैसे गणेश विसर्जन का दिन नजदीक आ रहा है | श्रद्धालुओं द्वारा झांकी स्थलों पर कहीं महाआरती तो कहीं बप्पा को छप्पन भोग लगाए जा रहे हैं | गणेश उत्सव को लेकर संत नगर के विभिन्न चौराहों और गलियों में रोजाना झांकी पंडालों में गणपति बप्पा मोरिया के नारे गूंज रहे हैं | जैसे-जैसे गणेश विसर्जन का दिन नजदीक आ रहा है | श्रद्धालुओं द्वारा झांकी स्थलों पर कहीं महाआरती तो कहीं बप्पा को छप्पन भोग लगाए जा रहे हैं | संत नगर के सराफा बाजार क्षेत्र विशाल भगवान गजानंद की प्रतिमा विराजमान की गई है | रोजाना सुबह-शाम बप्पा की आरती की जा रही है | इधर प्रेम रामचंदानी मार्ग पर गुजरात का प्रसिद्ध मंदिर सोमनाथ के स्वरूप में भगवान गजानंद की प्रतिमा अति सुंदर विराजमान की गई है  | भगवान गजानंद के साथ रिद्धि-सिद्धि संग शिव पार्वती भी विराजमान है| कही भगवान गणेश को श्रवण कुमार के रूप में विराजमान किया गया | भगवान गजानन को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

bargi dam

नरसिंहपुर में तेन्दूखेड़ा-गाडरवारा मार्ग पूरी तरह बंद निचली बस्तियों को भी खाली कराने के आदेश बरगी बांध के 21 गेट खोले जाने के बाद नर्मदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है |  नरसिंहपुर  के कई इलाकों  में बाढ़ जैसे हालात हो गये हैं | ऐसे में नर्मदा नदी ने भी विकराल रूप ले लिया है |  प्रशासन ने नर्मदा तटों पर निचली बस्तियों को खाली कराने और डूब प्रभावित क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया है |  नरसिंहपुर ज़िले में पिछले एक सप्ताह से लगातार जारी बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त  कर दिया है |  छोटी बड़ी नदियाँ तो अपने उफान पर हैं वहीं नर्मदा नदी ने भी विकराल रूप ले लिया है|  बरगी बांध के 21 गेट खुलने के बाद अब नर्मदा नदी अपने पूरे उफान पर है औऱ पानी पुलों के ऊपर से निकल रहा है | प्रशासन ने भी अलर्ट जारी कर  निचली बस्तियों को खाली कराने के आदेश दिए हैं  और डूब प्रभावित क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया है|  ज़िले की दो तस्वीरें  जिसमे साफ देखा जा सकता है | कि नर्मदा अपना कहर किस प्रकार ढा रही है| ये गाडरवारा से तेन्दूखेड़ा मार्ग पर बना पुल है .जो कि पूरी तरहा जलमग्न हो गया है | वहीं दूसरी तस्वीर नरसिंहपुर से रायसेन को जोड़ने वाले झीकोली पुल की हैं जहां पानी पुल के ऊपर से गुजर रहा है | नर्मदा नदी के इस  रूप को देखने आस पास के इलाकों से  लोग आ रहे हैं | हालांकि प्रशासन ने हिदायत दी है कि  ऐसे तटों के पास न जाया जाये जहां दुघटना होने का अंदेशा है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

p.c. sharma

परिवारवाद पर निशाना साधने वाले खुद उसी रास्ते पर   जनसम्पर्क मंत्री पी सी शर्मा ने बीजेपी नेता पुत्रो की मीटिंग को लेकर निशाना साधा और कहा की  बीजेपी नेता  पुत्रों को लोगों की परेशानियां जानना भी सिखाएं   |  सिर्फ बैट बल्ला सिखाने  से कुछ नहीं होने वाला  | मीटिंग छोड़कर  बीजेपी नेता पुत्रों को लोगों की सहायता करने जाना चाहिए  | जनसम्पर्क मंत्री पी सी शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा की  |  शिवराज सिंह 15 साल में  प्रदेश में कोई कार्य नहीं किया  | चाहे वह किसानो का मामला हो या कोई और |  बीजेपी नेता पुत्रों की मीटिंग को लेकर पी सी शर्मा ने कहा की मीटिंग छोड़कर नेता पुत्रों को जनता की परेशानिया जननी चाहिए और उनकी सहायता करनी चाहिए |  आकाश वियजवर्गीय के बल्ला कांड  को आड़े हाथों लेते हुए शर्मा ने कहा की बीजेपी सिर्फ बैट बल्ला चालाना सिखा रही है  |  पी सी  शर्मा ने बीजेपी  नेता पुत्रों को राजनीती में आगे बढ़ाने को लेकर भी निशाना साधा और कहा  बीजेपी ने हमेशा गांधी परिवार पर परिवार वाद के लिए बयान दिए है  | जबकि गांधी परिवार जनता के चुने प्रतिनधि हैं  | अब बीजेपी नेता  खुद अपने पुत्रों को राजनीती में लाकर  परिवारवाद को बढ़ावा दे रहे हैं      

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

upchunav

हाईकमान तय करेगा कौन बनेगा अध्यक्ष | पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया ने कहा कि झाबुआ उपचुनाव में कांग्रेस की जीत होगी | भूरिया ने कहा कि बीजेपी ने जो विकास कार्य  15 साल में नहीं किये वो मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 6 महीने में कर  दिखाए | झाबुआ उपचुनाव पर कांतिलाल भूरिया ने कहा पूरा प्रदेश मुख्यमंत्री कमलनाथ के द्वारा किये गए विकास कार्य को देख रहा है | बीजेपी ने जो काम पंद्रह साल में नहीं किये उसे  मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 6 महीने में कर दिया |  बीजेपी ने रोजगार गारंटी बन्द कर दी थी | लेकिन कांग्रेस सरकार ने यह योजना चालू कर दी है |  लोगों को हमारी सरकार पर भरोसा है |  मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर कांतिलाल भूरिया ने कहा  कांग्रेस हाईकमान तय करेगा की अगला अध्यक्ष कौन बनेगा  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

  MAHILA TEEN TALAQ

पति ने तलाक के बाद महिला को घर से निकला   एक महिला ने अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत पुलिस से की तो पति ने उसे तीन तलाक दे कर घर से निकाल दिया  | अब पीड़ित महिला इन्साफ पाने के लिए पुलिस के चक्कर काट रही है  | ये मामला छतरपुर का है |  छतरपुर में पति द्वारा महिला को तीन तलाक देने का मामला सामने आया है  |  मामला सिटी कोतवाली  के वार्ड नंबर 6  का है  | यहाँ रहने वाले फरीद राइन ने अपनी पत्नी असगरी बानो के साथ हुई मारपीट की   | असगरी ने जब इस घटना की शिकायत पुलिस से की तो फरीद ने  उसे तीन तलाक दे दिया  असगरी का आरोप है कि उसे दहेज के लिए पति और परिजनों द्वारा प्रताड़ित किया जाता है  | वह  6 साल से ये सब सह रही थी  |  असगरी अपने 4 साल के मासूम बच्चे  को लेकर  न्याय की गुहार लगाने अधिकारियों के चक्कर काट रही है  | मारपीट के  मामले में पुलिस ने आरोपी पति फरीद पर मामला दर्ज कर लिया है लेकिन 3 तलाक के मामले में पुलिस जाँच की बात कह कर मामले को टाल रही है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 PRATAP CHANDRA SARANGI

सारंगी आर्थिक  मंदी ज्यादा समय नहीं रहेगी   केंद्रीय मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी का बड़ा बयान सामने आया है उन्होंने कहा की जीएसटी और नोटबंदी की वजह से  आर्थिक मंदी दिख रही है लेकिन यह आर्थिक मंदी ज्यादा समय तक रहने वाली नहीं हैं  |  केंद्रीय मंत्री प्रतापचंद सारंगी ने माना कि देश मे मंदी का दौर चल रहा है  |  Gst ओर नोटबन्दी आर्थिक मंदी के लिए दोषी है  | मंत्री सारंगी ने उम्मीद जताई कि इन सबके बावजूद अन्धकार के बाद सूरज निकलेगा | मंत्री सारंगी सीहोर स्थित खादी ग्राम उद्योग के उपक्रम पुनी संयंत्र के निरीक्षण के लिए आये थे |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 GOVIND GAJNAVI

भाजपा ने महमूद गजनवी की तरह प्रदेश को लूटा   मध्यप्रदेश के सहकारिता मंत्री गोविंद सिंह ने पूर्व भाजपा सरकार और शिवराज सिंह चौहान को महमूद गजनवी बताते हुए कहा कि उन्होंने पूरे प्रदेश को लूट लिया |  मंत्री गोविन्द सिंह ने कहा कि पिछले 15 सालों में ऐसा कोई विभाग नहीं बचा जहां लूट नहीं की गई हो  |  आज प्रदेश कर्ज की गर्त में है  | पूरा प्रदेश खोखला हो गया है  | इसी समस्या से सीएम कमलनाथ को जूझना पड़ रहा है |  मंत्री गोविन्द सिंह  ने ग्वालियर में कहा  कि महमूद गजनवी ने जब हिंदुस्तान में लूटपाट मचाई थी तब वह रहम करके कुछ छोड़ गया था  | भाजपा तो गजनवी की ग्रांड फादर निकली  |  भाजपा द्वारा लगाए गए ट्रांसफर उद्योग के आरोप पर उन्होंने कहा कि मैंने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव को इस बात की चुनौती थी कि वे मेरे बारे में इसे साबित करके बताएं  | उन्होंने कहा था कि अगर मैंने ऐसा किया है तो मंत्री मंडल से इस्तीफा दे देंगे और राजनीति छोड़कर घर चले जाएंगे  | उन्होंने कहा बीजेपी ने प्रदेश को गजनवी की तरह पंद्रह साल तक लूटा है   | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 WEATHER

पंचशील नगर और नया बसेरा बस्ती में पानी भरा   भोपाल में भारी बारिश से पंचशील नगर और नया बसेरा बस्ती  सहित कई इलाकों में पानी भर गया  | रविवार सुबह हुई तेज बारिश के कारण जगह जगह जल भराव के मंजर देखने को मिले  |  जनसम्पर्क  मंत्री पीसी शर्मा नगर निगम अधिकारियों के साथ इलाके में पहुंचे |  उन्होंने रहवासियों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को लोगों की मदद करने के निर्देश दिए |   भोपाल में हुई तेज बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर गया  | प्रशासन अकादमी ,नया बसेरा ,पंचशील नगर  | और कोलार के दामखेड़ा बी सेक्टर में झुग्गियों में पानी भर गया  |  सूचना मिलने पर निगम अमला मौके पर पहुंचा और लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला  | तेज बारिश के कारन  भदभदा के तीन और कलियासोत के पांच गेट खोले गए हैं |  कोलांस  नदी में 5 फीट  पानी चल रहा है, नदी का लेवल और बढ़ने की आशंका है  | जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा ने बारिश से प्रभावित इलाकों का दौरा किया और अधिकारीयों को लोगों की मदद करने के निर्देश दिए   | जल भाराव् के कारणों को भी तत्काल दुरुस्त करने को मंत्री पीसी शर्मा ने कहा |  ओडिशा कोस्ट पर बने कम दबाव के क्षेत्र और मानसून ट्रफ के सागर से होकर गुजरने से प्रदेश के अनेक स्थानों पर बरसात का दौर जारी है  |  इसी क्रम में  भोपाल में झमाझम बरसात हुई  | शहर में करीब आधे घंटे में 4 सेमी. पानी गिरा  | मौसम विज्ञानियों के मुताबिक प्रदेश में अनेक स्थानों पर रुकरुक कर बौछारें पड़ने का सिलसिला अभी जारी रहने की संभावना है |  इसी क्रम में अगले 24 घंटे में  जबलपुर, भोपाल, इंदौर, होशंगाबाद संभाग में कहीं-कहीं भारी बरसात भी हो सकती है | वरिष्ठ मौसम विज्ञानी उदय सरवटे ने बताया कि एक कम दबाव का क्षेत्र ओडिशा तट के उत्तरी भाग पर अभी भी बना हुआ है |   साथ ही इस सिस्टम के ऊपर एक चक्रवाती हवा का घेरा बना हुआ है |           

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 COLLAGE ADMISSION

नियम का नहीं किया जा रहा पालन, आत्मदाह की चेतावनी   रीवा गर्ल्स डिग्री कॉलेज में एडमिशन को लेकर चल रही अनियमितताओं के चलते छत्राओं को परेशानी का सामना करना पड़  रहा  |  एडमिशन  न मिलने से नाराज़ छात्राओं ने  कलेक्टर कर्यालय  पहुँचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई  | और प्रशसन के खिलाफ नारेबाजी की  | प्रवेश न  मिलने पर  छात्राओं  ने सामूहिक आत्मदाह  करने की चेतावनी दी  है |  रीवा के गर्ल्स डिग्री कॉलेज  में एडमिशन न मिलने से नाराज़ छात्राओं ने प्रदर्शन कर  कलेक्टर करायालय में शिकायत दर्ज कराई |  एडमिशन को लेकर छात्रों और प्रशासन के बीच स्थितियां सामान्य  नहीं हो रहीं   | पिछले 15 दिनों से लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है  | मॉडल साइंस कॉलेज के बाद जीडीसी की छात्राएं भी सरकार और कालेज प्रबंधन के विरोध में खुलकर सामने आ चुकी हैं   | बीते दिन "पहले आओ पहले पाओ" नीति के तहत किए गए एडमिशन के बाद जिन छात्राओं को प्रवेश का मौका नहीं मिला   | उन्होंने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया | छात्राओं ने रीवा कलेक्ट्रेट पहुंचकर कॉलेज प्रबंधन तथा मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की  | छत्राओं का कहना है की  कॉलेज प्रबंधन के द्वारा जानबूझकर हमारा एडमिशन नहीं किया गया  |  शिकायत करते हुए अधिकारियों के सामने  छात्राएं  फूट-फूट कर रोने लगी  |  छात्राओं के अनुसार अब कॉलेज में  सीट फुल होने का बहाना किया जा रहा है    प्रशासन को चेतावनी देते हुए नाराज छात्राओं ने कहा कि अगर प्रशासन के द्वारा हमारे भविष्य की चिंता के लिए कोई उचित निर्णय नहीं लिया गया तो  | हम सामूहिक आत्मदाह के लिए बाध्य होंगे  | और इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री रीवा कलेक्टर जिम्मेदार होंगे |  कलेक्टर रीवा का कहना है की पहले आओ पहले पाओ की नीति पर कार्य किया जा रहा है  |  महाविद्यालय के प्राचार्यों से बात की जा रही है की कहाँ  परेशानी आ रही है  | कलेक्टर ने कहा की शासन के पास कुछ सीटें बढ़ाने का प्रावधान है | प्रयास किया जायेगा बच्चों को एडमिशन मिले |       

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 MP PAHADA

शहरों के नाम वाला अनोखा पहाड़ा   अब बात आज के वीडिओ वायरल की  | अपने पहाड़े तो कई बार सुने होंगे लेकिन हम आज आपको बता रहे हैं मध्यप्रदेश के पहाड़े के बारे में   | इस पहाड़े में एमपी के सभी प्रमुख शहरों के नाम हैं और एक छोटा छात्र जीके का यह पहाड़ा पूरी क्लास को सीखा रहा है |  ये है मध्यप्रदेश के एक सरकारी स्कूल की क्लास | यहाँ बच्चों का जीके बढ़ाने के लिए उन्हें प्रदेशभर के शहरों के नाम याद करवाने थे  |  इसके लिए सबसे पहले इस होनहार छात्र को शहरों के नाम वाला पहाड़ा सिखाया गया | और उसके बाद ये बच्चा बाकि बच्चों को ये पहाड़ा याद करवा रहा है |  छोटे मास्टर का ये वीडिओ जमकर वायरल हो रहा है  | आप भी इसका मजा लीजिये  | आपने भी पहाड़े तो कई याद किये होंगे  | लेकिन इस पहाड़े का कोई जवाब नहीं हैं    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 HOSPITAL

मरीजों को पहुंचाया प्राइवेट हॉस्पिटल   प्राइवेट हॉस्पिटल और एम्बुलेंस  चालकों की मिली भगत के चलते मरीजों से  अनाप शनाप पैसों की वसूली की जा रही है | एक  एम्बुलेंस चालक ने  कमीशन के चक्कर में मरीज को प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया  | हालत ज्यादा खराब होने पर जब मरीज के परिजनों ने हॉस्पिटल से जाने की बात की  |  तो हॉस्पिटल प्रबंधन ने  मरीज को लंबा चौड़ा बिल थमा दिया |  ग्वालियर में  इन दिनो मरीज़ों को अच्छे स्वास्थ्य और  कम पैसो का लालच देकर |  आस पास के गांव के मरीजो को  | प्राइवेट एम्बुलेंस  के जरिये प्राईवेट  हॉस्पिटल में  भर्ती कर  उनसे हजारो लाखो रुपये की लूट खसोट की जा रही  | दतिया से एक मरीज को बेहतर इलाज के लिए  शहर के जयारेग्य हास्पीटल के लिए  रैफर किया गया था   | लेकिन एम्बूलेन्स कर्मी ने उस मरीज को जीवन श्री हास्पीटल में  छोड दिया  |  बेबस मरीज अपनी हालत को देखते हुए अस्पताल में  भर्ती हो गया   | बाद में मरीज की हालत और बिगड़ने  लगी तो  परिजनों ने उस हॉस्पिटल से जाने की बात की  | जिस पर हॉस्पिटल  संचालक ने  गरीब मरीज के परिजनो को हजारों रुपये  बिल  थमा दिया |    दूरदराज से आये  लाचार अनपढ मरीजो को सरकारी हॉस्पिटल   ले जाने के नाम पर   प्राईवेट अस्पतालों में  छोड कर एम्बूलेन्स कर्मी भाग जाते हैं | बताया जा रहा है की इन एम्बुलेंस कर्मियों की हॉस्पिटल से सांठ गाँठ रहती है  | और कमीशन  के चक्कर में मरीजों को सरकारी अस्पताल की बजाये  प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया जाता है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 RAKESH NATH SINGH

राकेश सिंह के निशाने पर कमलनाथ   जबलपुर के सांसद और मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष राकेश सिंह ने मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधते हुए उन्हें मध्यप्रदेश के इतिहास का सबसे असहाय मुख्यमंत्री बताया  | उन्होंने कहा  कि इससे पहले प्रदेश में कोई भी सीएम इतना असहाय नहीं रहा, जितने कमलनाथ हैं |  एमपी बीजेपी अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कमलनाथ घोषित रूप से मुख्यमंत्री है लेकिन कांग्रेस के और बड़े नेता, वो भी इस प्रयास में हैं कि कमलनाथ ज्यादा समय तक सीएम न रहें |  उधर कमलनाथ इस प्रयास हैं कि वे मुख्यमंत्री बने रहें  | राकेश सिंह ने कहा कि हम पहले से कहते आ रहे है कि इस सरकार ने प्रदेश में एक ही उद्योग स्थापित किया है और वो है तबादला उद्योग  | अब यही बात कांग्रेस के मंत्री और विधायक भी कह रहे हैं |   ऐसे में कमलनाथ को खुद ही सीएम पद से इस्तीफा देकर कांग्रेस आलाकमान ने यह कहना चाहिए कि वो जिसे चाहे प्रदेश का सीएम बनाएं |   लेकिन मैं चुनौती देता हूं कि कमलनाथ कभी ऐसा नहीं कर पाएंगे, अगर वे ऐसा करेंगे तो उनकी ही पार्टी के लोग इस सरकार को चलने नहीं देंगे |  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमने पहले ही कहा है कि हम सरकार नहीं गिराएंगे  | लेकिन उनके भीतर की जिस अंतर्कलह की हम बात करते हैं वो सामने है  | उनके तमाम मंत्री और विधायक ही अब सरकार पर सवाल उठाने लगे हैं  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 CONGRESS

मंत्री के बाद विधायकों के सख्त हुए तेवर विधायक शुक्ल ने कहा मंत्री घूसखोर हैं   कमलनाथ सरकार के मंत्रियों के बाद अब विधायकों ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है  | सरकार को समर्थन दे रहे सपा विधायक राजेश  शुक्ला ने आरोप लगाया की सरकार के मंत्री बिना रिश्वत लिए कोई काम नहीं कर रहे हैं  | कब तक हम मुख्यमंत्री के पास हर  काम काम के लिए जायेंगे  | अब तो हमें भी  शर्म आने लगी है |  कोंग्रेस में मची कलह पर छतरपुर में  समाजवादी पार्टी के  विधायक राजेश शुक्ला ने फिर तीखे तेवर दिखाए है  | उनका कहना है की कोंग्रेस को  कोंग्रेस से ही खतरा है   |  सपा विधायक शुक्ल ने कांग्रेस सरकार के कई मंत्रियों पर  लिफाफा लेकर काम करने के आरोप लगाए है  | उन्होंने कहा की सरकार के मंत्री बिना लिफाफा के कोई कार्य नहीं  करते है  | मंत्री तुलसी सिलावट,कमलेश्वर पटेल,बाला बच्चन सहित 12-13 मंत्री है  | जो  विधायको के काम नही करते है   | हम लोगों के काम तो मुख्यमंत्री कमलनाथ करते हैं  | अब हम लोगों को शर्म आने लगी है | की कब तक मुख्यमंत्री के पास हर काम लेकर जाएं  | वही नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव के बयान पर राजेश शुक्ला ने  कहा की  |  हम गोपाल भार्गव जी का सम्मान करते है  | लेकिन हम कमलनाथ  सरकार को समर्थन दे रहे है  |  जिले के विकास कार्यो पर उन्होंने कहा  कि सरकार में बड़ी विडंबना है  | जिले के पांचों विधायक छतरपुर के कलेक्टर मोहित बुंदस को हटाने की मांग कर चुके है   | लेकिन  कलेक्टर को अब तक नहीं हटाया गया  | अब हमने ही  हार  मान ली है |               

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 MAHILA SHAV

एयरपोर्ट के पास खेत में बना है कुआ   एयरपोर्ट के पास खेत में बने एक कुए से अज्ञात महिला का शव मिला है | महिला विक्षिप्त अवस्था में कई बार गांधीनगर  क्षेत्र में देखी गई है |  पुलिस अब इस मामले की जाँच कर रही है |  गांधीनगर थाना क्षेत्र में आज एक महिला का शव खेत में बने कुए से पुलिस ने बरामद किया |  राजा भोज एयरपोर्ट से कुछ ही दूरी पर स्थित निजी जमीन पर  यह कुआ बना है  |  पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है कि महिला कुए तक कैसे पहुँची  |  स्थानीय लोगों ने बताया इस महिला को विक्षिप्त अवस्था में कुछ दिन पूर्व |  गाँधी नगर इलाके में देखा गया था   | आज जब सोनू कुशवाहा नामक व्यक्ति ने महिला की लाश देखी तो तत्काल उसने पुलिस को इसकी सूचना दी  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 AZIZ KURESHI

अब अजीज कुरैशी ने की दिग्गी के लिए बयानबाजी   मध्यप्रदेश में कमलनाथ की सरकार को लेकर हंगामा मचा है और नेता एक दूसरे को नीचा दिखने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे  | कांग्रेस हाईकमान और बड़े नेताओं ने  सभी से सार्वजानिक बयानबाजी से बचने को कहा है | ऐसे में पुराने कांग्रेसी अजीज कुरैशी कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के समर्थन में सामने आये और कमलनाथ सरकार के वन मंत्री उमंग सिंघार को बीजेपी का दलाल कहा |  कोंग्रेसयों ने आलाकमान के निर्देशों को उठा कर ताक पर रख दिया है  | पूर्व राज्यपाल कांग्रेस नेता अजीज कुरैशी दिग्गी के समर्थन में सामने आये और वन मंत्री उमंग सिंघार के लिए कहा कि  उमंग  बीजेपी के दलाल के रूप में काम कर रहे है |  उन्होंने कहा अगर इंद्रा नेहरू का जमाना होता तो अभी तक उन्हें पार्टी से निकाल दिया जाता | कुरैशी ने दिग्विजय सिंह   भारत का भविष्य बताया |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 SUSIDE

प्रेमप्रसंग में धमका रहे थे लड़की के परिजन    पोलिटेक्निक के छात्र शिवम ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली .... इस युवक का काफी समय से साथ में पढने वाली लडकी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था | दोनों को प्रेमिका के परिजनो ने पकड़ लिया था  | इसके बाद लड़की के परिवार वाले लगातार युवक को धमकी दे रहे थे  जिस के बाद शिवम ने दहशत में आकर खुदकशी की |  छतरपुर के हरपालपुर मे पोलिटेक्निक छात्र ने जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड कर लिया | घटना हरपालपुर की है जहां बीती रात पोलिटेक्निक का   छात्र शिवम गुप्ता अपनी प्रेमिका के घर के बाहर संदिग्ध हालत मे बेहोशी मे मिला | प्रेमिका के  परिजनो ने इसकी सूचना पुलिस को दी  | पुलिस ने उसे  जिला अस्पताल पहुँचाया  | लेकिन हालत गंभीर होने पर उससे ग्वालियर मेडिकल काँलेज  भेजा गया  | लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई | शिवम अपने माता पिता की एकलौती संतान था  | शिवम के पिता का आरोप है कि शिवम के साथ पढने वाली छात्रा के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था  | 30 अगस्त को दोनो को प्रेमिका के परिजनो ने पकड़ लिया था |  नौगांव थाने मे छात्रा के परिजनो ने शिवम के खिलाफ छेडछाड का मुकादमा दर्ज कराया था | लेकिन शिवम के पिता छात्रा के परिजनो  से माफी मागने हरपालपुर गये थे  | जहां उसके पिता के साथ छात्रा के परिजनो ने मारपीट कर दी थी और शिवम को धमकी दी थी  | कि उससे पेट्रोल डालकर जला देगे | धमकी के बाद शिवम दहशत मे था और खुदकुशी करने के पूर्व  उसने प्रेमिका के परिजनो के खिलाफ सुसाइड नोट लिखा  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 NABALIK BACHE

जुआरियों ने  अमानवीय यातनाएं दीं और अधमरी हालत में  छोड़ा    एक नाबालिग बच्चे पर जुआरियों को मोबाईल चुराने का शक था |  जिसके चलते जुआरिओं ने नाबालिग 13 साल के बच्चे को  | बेहद अमानवीय यातनाएं दीं और अधमरी हालत में उसे छोड़कर भाग गए  | बच्चे को लगातार 5 घंटे तक करंट लगाया और पेचकस से पुरे शरीर में सैकड़ों घाव दिए   |   बैतूल के बोरदेही थानाक्षेत्र के छिंदी माथनी गाँव मे एक 13 साल के नाबालिग बच्चे को मोबाइल चोरी के संदेह में जुआरियों ने  बेहद अमानवीय यातनाएं दीं और अधमरी हालत में उसे छोड़कर भाग गए  | जुआरियों ने पहले तो बच्चे को अगवा किया  और फिर उसे लगातार 5 घण्टे तक करंट लगाया और पेंचकस से उसके शरीर पर सैकड़ों घाव बना दिये  |  दरअसल गाँव में एक जगह कई जुआरी बैठकर जुआ खेल रहे थे  |  नज़दीक ही ये बच्चा भी खेल रहा था  |  अचानक किसी ने पुलिस के आने की सूचना दी तो सारे जुआरी उठकर भागे जिसमे कुछ के मोबाइल भी मौके पर छूट गए  |  कुछ देर बाद जब वो लौटे तो उन्हें अपने मोबाइल दिखाई नहीं दिए   | उन्होंने नज़दीक खेल रहे इस बच्चे को उठाया और एक सुनसान जगह ले जाकर बंधक बना लिया  |  सारे जुआरी बच्चे से लगातार मोबाइल के बारे में पूछते रहे और उसे यातनाए देते रहे | जब बच्चा बेसुध हो गया तो उसे वहीं छोड़कर आरोपी भाग गए | बच्चे के एक रिश्तेदार को वो बेहोशी की हालत में मिला तब कहीं उसे अस्पताल लाया जा सका   | बच्चे के परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भटक रहे हैं लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है ।   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 JYOTIRAJ SINDIYA

कमलनाथ दोनों पक्षों को बैठाकर समाधान निकालें     मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार में मचे घमासान के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया का वन मंत्री उमंग सिंघार के प्रति नरम रुख सामने आया और उन्होंने  प्रदेश की कमलनाथ सरकार और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय पर निशाना साधा और कहा कि कमलनाथ दोनों पक्षों को बैठाकर समाधान निकालें  |   कांग्रेस में मचे घमासान के बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि राज्य सरकार को स्वतंत्र होकर काम करना चाहिए  | इसमें किसी का भी हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए  मंत्री  उमंग सिंघार की दिग्विजय के बारे में कही गई बातों के संदर्भ में उन्होंने कहा कि कमलनाथजी को उमंग सिंघार की बात सुनना चाहिए  |  यदि आरोप गंभीर हैं तो इनकी जांच होना चाहिये  |  सिंधिया का कहना है कि उमंगजी ने जो मुद्दे उठाए हैं, उसको सुनना चाहिए |   ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा मुख्यमंत्री को इस विषय पर दोनों पक्षों को बैठाकर समाधान निकालना चाहिए  |  उन्होंने कहा कि 5 साल की कड़ी मेहनत के बाद कांग्रेस का शासन आया है जबकि अभी 6 महीने भी नहीं हुए हैं  |  ऐसे में कांग्रेस के लोगों की विकास को लेकर कई अभिलाषाएं हैं  |  सिंधिया के अनुसार मतभेद हो रहे हैं तो मुख्यमंत्री का दायित्व है कि दोनों पक्षों को बैठा लें और उनमें सुलह कराएं |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 RASHTRAPATI

विभाग के अधिकाकियों  कर्मचारियों से हैं प्रताड़ित    अपने ही विभाग के अधिकारीयों और कर्मचारियों की प्रताड़ना से तंग आकर  | एक महिला ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर इच्छामृत्यु की अनुमति मांगी हैं | अपने हक़ के लिए पिछले दो सालों से लड़ रही महिला को जब हर स्तर से असफलता मिली तो उसने थक कर प्राण त्यागने की बात कही हैं   | मुख्यमंत्री कमलनाथ को भी पीड़िता ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि  | प्रदेश के सिवनी जिले में निवासरत मैं भी आपकी आदिवासी बेटी हूं और दो सालों से न्याय के लिए तरस रही हूं। आपको बताते हैं की क्या है पूरा मामला    |  कामकाजी महिला कर्मचारियों के साथ हो रहे अत्याचार और उत्पीड़न को उजागर करने वाला यह शर्मनाक मामला आदिम जाति कल्याण विभाग सिवनी का है   "|  जिसमे एक पीड़िता ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर इच्छामृत्यु की अनुमति मांगी है  |  राष्ट्रपति से इच्छामृत्यु के लिए पत्र लिखने का मामला सामने आने के बाद आदिम जाति कल्याण विभाग में हड़कंप मचा हुआ है   | और मामले को दबने के प्रयास किए जा रहे हैं  |  पीड़ित महिला कर्मचारी ने ट्वीटर में भी इस मामले को सार्वजनिक किया है   | जो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है  | मामला सामने आने के बाद सहायक आयुक्त पर सवाल उठ रहे हैं  |  राष्ट्रपति को लिखे गए पत्र के मुताबिक पीड़ित महिला कर्मचारी की अनुकंपा नियुक्ति सहायक ग्रेड तीन के पद पर हुई थी   |  9 सितम्बर 2017 को विभाग में ही पदस्थ सहायक ग्रेड तीन कर्मचारी सुधीर राजनेगी ने महिला कर्मचारी के शासकीय आवास में घुसकर महिला के साथ छेड़खानी, अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी  |  जिसके बाद पीड़ित महिला कर्मचारी ने कोतवाली में मामला दर्ज करवाया और सहायक आयुक्त सतेंद्र मरकाम से शिकायत कर कर्मचारी सुधीर राजनेगी के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की  |   लेकिन आज तक उक्त कर्मचारी पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। बल्कि, उल्टे उसकी पोस्टिंग भी महिला कर्मचारी के नजदीकी कार्यस्थल पर कर दी गई  |    पीड़ित महिला का आरोप हैं  कि सहायक आयुक्त अपनी पहुंच का उपयोग करते हुए इस मामले को दबा रहे हैं  | उन्होंने मामले को दबाने और साक्ष्य खत्म करने के लिए मेरा तबादला जानबूझकर घंसौर कर दिया है  | जो गलत है |  मैंने इसकी शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों, कलेक्टर सहित जिले के प्रभारी मंत्री से भी की, लेकिन आज तक मुझे न्याय नहीं मिला |   लिहाजा मुझे राष्ट्रपति को पत्र लिखकर इच्छामृत्यु मांगनी पड़ रही है  |  प्रदेश के |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 WEATHER

घरों में घुसा पानी,तबाह हुई फसलें,कई मकान गिरे   मध्यप्रदेश के कई जिलों में हो रही लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात बने हुए है  |  जन जीवन पूरी तरह  अस्त व्यस्त हो गया है  ...भारी  बारिश के कारण घरों में पानी घुस गया है  |  जिससे कई  मकान गिर गए है  | प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए बारिश प्रभावित क्षेत्र का मुआयना कर  हर संभव मदद का आश्वाशन दिया  |  मध्यप्रदेश के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं   | वहीं  नरसिंहपुर ज़िला भी इससे  अछूता नहीं है    | मौसम विभाग के   भारी बारिश के अलर्ट के बाद संकट अब और गहराने लगा है   | कल रात अचानक हुई तेज़ बारिश से सालीचोका समीपस्थ ग्राम रहमा में  घरों में पानी भर गया  | जिसके  कारण कई  मकान गिर गए   |  बारिश की वजह से   घर ,स्कूल और गाँव सब जलमग्न हो गए  हैं   | बाढ़ की चपेट में आये ग्रामीणों की हालत बदतर हो गई है  |   ना इनके पास बाढ़ से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में तिरपाल  है   | और न ही खाने के लिए अनाज़  |  लोगों का कहना है कि  सारा अनाज़  बारिश की चपेट में आ गया है   | और लोगों का बुरा हाल है  |   प्रशासन ने  तत्परता दिखाते हुए भारी बारिश प्रभावित क्षेत्र का मुआयना किया  | कलेक्टर एवं एसपी समेत प्रशासनिक अधिकारी गाँव पहुचे   |  और हर संभव मदद का आश्वाशन दिया   | भारी बारिश से तकरीबन एक दर्जन से ज्यादा मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं  ... लोगों की फसलों का अत्याधिक नुकसान हुआ है  |   लोगो का मानना है कि अचानक बादल फटने से ऐसी स्थिति बनी है  | कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सरपंच सचिव को बाढ़ से पीड़ित लोगों को खाने एवं रहने की व्यवस्था करने के लिए आदेश दिया |                     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 SONU SHIVHARE

कांग्रेस मंडल अध्यक्ष का छोटा भाई है आरोपी   पुलिस ने छापेमारी कर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष के छोटे भाई की कार से 65 हजार की अवैध शराब जप्त की | पुलिस को सूचना मिली थी कि कांग्रेस नेता का भाई शराब की तस्करी कर रहा है   | पुलिस ने शाहगंज इलाके में उसकी गाडी को चेक कर शराब पकड़ी  |  शाहगंज के कांग्रेस मंडलम अध्यक्ष रामकृष्ण शिवहरे के छोटे भाई सोनू शिवहरे को पुलिस ने अवैध शराब के मामले में गिरफ्तार किया  | शाहगंज भोपाल रोड पर पुलिस ने मुखबिर सूचना पर भोपाल की तरफ से आ रही लाल रंग की  पोलो कार को रोककर चेक  किया   तो कार की डिग्गी में रखी सात पेटी एवं ड्रायवर सीट के पीछे वाली सीट पर रखी तीन पेटी  अवैध शराब जप्त  की  | जप्त शराब की कीमत 65 हजार रूपये हैं |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 SARPANCH MARPEET

नहीं की जा रही कोई कार्यवाई, जांच टीम वापस लौटी     सरपंच के परिजनों ने   सहायक सचिव  के साथ  मारपीट दी | इस  मामले में बीच बचाव करने आये लोगों को भी चोटें आयी हैं  |  जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस में की गई  | लेकिन सरपंच पति की गुंडई  के चलते पुलिस ने कोई कार्यवाई नहीं की  | सरपंच पति पर भ्रष्टाचार करने की भी जांच शुरू की गई   | लेकिन  जांच करने गई टीम को भी पंचायत भवन से भागना पड़ा  |  रीवा के मऊगंज जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत खैरा में सरपंच के परिजनों ने रोजगार सहायक पुष्पेंद्र पटेल के साथ मारपीट कर दी   | रोजगार सहायक पटेल ने बताया की इंजीनियर के बुलाने पर वो पंचायत गए थे  |  जहाँ काम के दौरान सरपंच पति शीतला प्रसाद ने अपने समर्थकों के साथ  मार पीट की   |  इसकी शिकायत जिला पंचायत के सीईओ और  पुलिस अधीक्षक से की गई  | लेकिन सरपंच पति की दबंगई देखिये की  | पुलिस ने अब तक ना कोई जांच की है ना ही कोई कार्यवाई |    बताया जा रहा है की ग्राम पंचायत में  भ्रष्टाचार किया जा रहा है  |  और रोजगार सहायक ने जब इसकी शिकायत जिला पंचायत सीईओ से की   | तो उन्होने तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई  | 17 बिंदुओं पर जांच करने पहुँची  टीम ने अँधेरा होने  की वजह से गाँव जाना मुनासिब नहीं समझा और |  वहीं पंचायत भवन के कमरे में ही पूरी जांच कर ली  | जांच टीम द्वारा  पंचायत भवन में नाश्ता कर  मौखिक जांच की गई  |  जानकारी के अनुसार जब जांच टीम भवन के अंदर पूछताछ कर रही थी  | तभी सरपंच के साथी गुटों ने ग्रामीणों से मारपीट की  |  जिसके बाद जांच टीम को वहां से जान बचाकर भागना पड़ा  | और जांच बंद करनी पडी  | जब मीडिया कर्मियों ने जांच के बारे में पूछना चाहा तो  अधिकारी  मुँह छुपाते अपनी जिम्मेदारियों से भी भागते नजर आये  | ग्रामीणों का कहना है की सड़क बनाने में सही कार्य नहीं किया गया  |  सरकार की जनता और ग्रामीणों के लिए बनाई गई अनगिनत योजनाए ये सरपंच यूं ही डकार जाते हैं |  सरकार द्वारा गाँव के विकास में दी जाने वाली राशि कहाँ जा रही है यह जांच का विषय है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 DUKANDAR DHARNA

बिना नोटिस दुकान  पर  कार्यवाई से है नाराज      नगर निगम की मनमानी के विरोध में  दुकानदारों ने दुकाने बंद कर  अनिश्चितकालींन धरना शुरु कर दिया  |  दुकानदारों ने आरोप लगाया की निगम मनमानी वसूली कर रहा है |  बिना नोटिस दिए दुकानों के होल्डिंग और बैनर अचानक से हटाने शुरू कर दिए  | पुलिस ने दुकानदारों के इस धरना प्रदर्शन को अवैध बताया हैं  |  ग्वालियर नगर निगम की मनमानी के चलते  स्टेशन बजरिया के दुकानदारों ने अपनी दुकानों को बंद रखा   | दुकानदारों ने निगम अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं   | बताया जा रहा है की   नगर निगम का अमला स्टेशन बजरिया में  दुकानों के होर्डिंग और बैनर हटाने पहुचा था  |  लेकिन दुकानदारों ने जैसे ही अपनी दुकान के शटर गिराए  |  नगर निगम अमला बैक फुट पर आ गया   |  निगम कार्यवाही के विरोध में बजरिया के दुकानदारों ने अपने शटर गिरा दिए   | और शासन विरोधी नारे लगते हुए धरने पर बैठ गए  | दुकानदारों की अगुवाई कर रहे सुनील कुमार का कहना है  की वे पिछले एक माह से परेशान हैं   निगम अधिकारी द्वारा धडल्ले से उगाही की जा रही है   | उन्होंने आरोप लगाया की  निगम अमला बिना किसी नोटिस या सूचना के स्टेशन बजरिया पर आ धमका  |  और  दुकानों पर लगे होल्डिंग और बैनर अचानक से हटाने शुरू कर दिए   | इसी से नाराज होकर दुकानदारों ने सड़क पर धरना दिया है |  पड़ाव थाना प्रभारी प्रशांत यादव का कहना है कि   | दुकानदार बिना किसी सूचना के धरने पर बैठे हैं जो नियम विरुद्ध है  | उनकी मांगों को वरिष्ठ अधिकारीयों तक पंहुचा दिया गया है  |  जो भी आदेश होगा उसका पालन  किया जायेगा  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 HUNGAMA

आरक्षक सहित तीन पुलिस वाले लाइन अटैच    जुआं खेलते पकड़े गए एक युवक की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई  |  जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया   | मामला तूल पकड़ता देख आनन फानन में प्रशासन ने चौकी के प्रधान आरक्षक  सहित तीन अन्य पुलिस कर्मियों पर   | कार्यवाही करते हुए उन्हें लाइन अटैच कर दिया   | और मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए |  गाडरवाड़ा में जुआ खेलते पकड़ाए  गए खापा गांव के वीरेंद्र पटेल की पुलिस कस्टडी में मौत का मामला गरमाने लगा है  |  पुलिस कस्टडी में मौत के मामले में प्रदेश सरकार को घेरने की तैयारी की जा रही है  |  जिसे लेकर परिजनों के समर्थन में बीजेपी से  राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी और विधायक जालम सिंह अपने समर्थकों के साथ अस्पताल पहुंचे  |  परिजनों ने  पुलिस पर प्रताड़ना के चलते वीरेंद्र की मौत पर मजिस्ट्रेट जांच   | और दोषी पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर 302 का मामला दर्ज करने की मांग की  |  हालातों को बिगड़ता देख जिला अस्पताल में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई   |  कलेक्टर, एसपी सहित मजिस्ट्रेट एवं अन्य आला अधिकारी मौके पर  पहुंचे  | और परिजनों को समझाईश देकर मांग पूरी  करने का आश्वासन दिया   |  पूरे घटनाक्रम की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए  |  साथ ही नया गांव पुलिस चौकी के प्रधान आरक्षक राजा राम सहित तीन अन्य पुलिस कर्मियों पर  |  कार्यवाही करते हुए उन्हें लाइन अटैच कर दिया  गया   | इसके बाद परिजन शव लेने को राजी हुए  |  राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी और विधायक ने इस मामले की आड़ में प्रदेश सरकार पर निशाना साधा  | और प्रदेश सरकार को पुलिस रूपी गुंडा तंत्र और लूट खसोट वाली सरकार बताया  |  विधायक ने कहा प्रदेश सरकार में लूट खसूट मची हुयी है  | पुलिस जनता को परेशान कर रही |

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 DHOKHA DHADI

12  लाख की धोखाधड़ी का हैं आरोप     ठगी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं  |  आरोपी पर 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है  |  गिरफ्तार आरोपी भोपाल का बताया जा रहा है |  ग्वालियर में  ठगी के मामले में फरार आरोपी को पड़ाव पुलिस ने गिरफ्तार किया है   | आरोपी भोपाल का रहने वाला बताया जा रहा  है  |  आरोपी पर  12 लाख रुपये की धोखाधड़ी किये जाने का आरोप है  |   पुलिस अब आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है  |  ताकि रकम बरामद की जा सके  |  जानकारी के अनुसार दीपक शर्मा ने भोपाल निवासी विपिन चतुर्वेदी पर 12 लाख की धोखाधड़ी किये जाने का मामला दर्ज कराया है  | बताया गया है दीपक और विपिन दोनों ही कारोबारी हैं   | और विपिन को भुगतान किए जाने के बाद  |  दीपक को ना माल मिला  | और ना ही उसकी रकम लौटाई गई |  पुलिस ने भोपाल निवासी विपिन को गिरफ्तार कर लिया है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 TRANSPORT

ट्रक मालिक का  लेनदेन को लेकर था विवाद     ट्रक मालिक ने अपने ही ड्राईवर और क्लीनर को सड़कों पर दौड़ा का पीटा  |  इनके बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद था |  पूरी घटना का विडिओ एक कैमरे में कैद हो गया  |  और अब यह विडिओ जमकर कर वाइरल हो रहा हैं  |    ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र  स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में   | पैसे के  लेनदेन को लेकर ट्रक मालिक ने ड्राइवर-क्लीनर को दौड़ा दौड़कर मारा |  बताया जा रहा है की ट्रक मालिक का नाम हेमू सिकरवार है |  हेमू ने अपने ड्राइवर सूरज और क्लीनर को सड़कों पर दौड़कर पीटा |  जिसका किसी ने  वीडियो वायरल कर दिया   वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है की  | दर्जन भर से ज्यादा लोग दो व्यक्तियों को जूते ,लात, घूंसों से बेरहमी से पीट रहे है | जब दोनों जान बचाकर भागते है |  तो उन्हें वापस पकड़कर फिर से पिटा जाता हैं |   वीडियो में   ट्रक मालिक  दोनों व्यक्ति को पिटवा रहा है   | और भद्दी गालियां  दे रहा    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

GOPAL BHARGAV

पाकिस्तान में मकान बना कर रहें  दिग्विजय   दिग्विजय के बयानो से कांग्रेस को नुक्सान   पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बजरंगदल और भाजपा पर  आई एस आई से पैसे लेने  वाले बयान पर अब सियासत शुरू हो गई है  |  नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने बयान पर पलटवार करते हुए कहा की  दिग्विजय का बयान उनके दिमाग के  दीवालियापन की निशानी है  | दिग्विजय पकिस्तान की भाषा बोल रहे |    उनको पकिस्तान जाकर रहना चाहिए  |  नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाजपा और बजरंगदल पर ISI से पैसे लेने वाले बयान पर पलटवार किया  | और कहा की दिग्विजय सिंह दिमागी तौर पर दीवालिया हो चुके हैं | उन्होंने कहा कि जिस तरह की वे बयानबाजी कर रहे है   ठीक उसी तरह की भाषा पाकिस्तानी परस्त लोग भी बोलते है |  भार्गव ने दिग्विजय सिंह को सलाह देते कहा कि अगर उन्हें पाकिस्तान से इतना ही प्रेम है तो वह पाकिस्तान चले जाएं ओर वही मकान बनाकर रहे  |   नेता प्रतिपक्ष गोपाल भर्गव ने दिग्विजय पर निशाना साधते हुए कहा की  दिग्विजय कभी शहीदों की शहादत का अपमान  , तो कभी सैन्य कार्रवाई पर उंगली उठाकर  , सिर्फ लाइम लाइट में बने रहने के लिए बयानबाजी करते है  |  मुझे लगता है कि जिस तरह वे बयान बाजी करते है  |  उससे लोकसभा में मिली कांग्रेस को  54 सीटें  आगे समय में सिर्फ 4 पर आकर ही लटक जाएगी   |   कांग्रेस की दयनीय हालत की जिम्मेदार  दिग्विजय सिंह की बयानबाजी ही है  |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 DAVV GANESH

गणपति बप्पा के स्वागत में नाचे स्टूडेंट    इंदौर में गणेशोत्सव की धूम है  | आज सुबह सबसे पहले नाचते गाते विद्यार्थी सड़कों पर निकले पर  और गणपति बप्पा को लेकर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय परिसर में लेकर आये और उनकी स्थापना की  |   खंडवा रोड स्थित देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश का आगमन हुआ  |  यूनिवर्सिटी कैंपस के सभी स्टूडेंट ने बप्पा का स्वागत नाच-गाकर किया |  यहां अलग-अलग डिपोर्टमेंट में गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की गई है  |  सभी डिपोर्टमेंट के स्टूडेंट्स में गणेश उत्सव को लेकर काफी उत्साह नजर आ रहा है  | सभी  स्टीडेंट गणेश उत्सव के लिए  ट्रेडिंशन ड्रेस में  पहुंचे और नाचते गाते गणपति बप्पा को लेकर विश्विद्यालय पहुंचे |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 CHILLAR NADI

150 मीटर तक सुनाई दी नदी में धमाकों की आवाज सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हुए चीलर के  विस्फोट    शाजापुर शहर के बीच से निकली चीलर नदी में  बहते पानी के बीच अचानक विस्फोट होने लगे  |  करीब 40 सेकंड में 10 से ज्यादा विस्फोट में पानी के साथ ही धुआं भी उठा  | धमाकों की आवाज 150 मीटर तक सुनाई दी |   अचानक हुए इस घटनाक्रम के चलते लोग असमंजस में पड़ गए  |  लोगों का जमावड़ा लग गया  | यह पूरा घटनाक्रम पास ही स्थित एक सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गया |  इस समय चीलर नदी से बारिश का पानी बह रहा है |  इसी दौरान शहर के मध्य में स्थित महूपुरा रपट पर बीती शाम विस्फोट होना शुरू हो गए  | इस दौरान ब्रिज से गुजर रहे लोग अचानक हुई इस घटना से अचंभित हो गए  |  लोग इसे भूकंप सहित अन्य भूगर्भीय घटना से जोड़कर देखने लगे  "|  सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची  |  हालांकि जब तक विस्फोट होना बंद हो गए थे  | पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल को देखा तथा समीप ही स्थित समाजसेवी  कैलाश सेन के प्रतिष्ठान पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी देखे   | जिसमे विस्फोट साफ़ नजर आ रहे हैं  | वहीं एक विस्फोट के जमीन के समीप होने की आशंका पर वहां की मिट्टी भी जांच के लिए प्रशासन के लोग लेकर गए  | अब पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है और वैज्ञानिकों से भी इस मामले को समझने की कोशिश कर रही है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 VISHWA PARYATAN

दुकानदारों ने जताया विरोध बिना नोटिस तोड़ी दुकाने   विश्व पयर्टन  स्थल खजुराहों मे अतिक्रमण  अमले ने दुकानदारों की  दुकान तोड़कर सामान जब्त कर लिया  |  जिसके बाद विवाद पैदा हो गया |  फुटपाथ पर बैठे दुकानदारों ने विरोध जताते हुए कहा की |  प्रशासन  ने पूर्व में बिना कोई  नोटिस दिए  हमारी दुकाने तोड़ी और सामान  उठा ले गए  |  विश्व पयर्टन  स्थल खजुराहों मे उस समय विवाद की स्थिति निर्मित  हो गई   | जब अचानक पहुंचे अतिक्रमण अमले ने  दुकानदारों की दुकाने तोडना शुरू कर दी  |  और अतिक्रमण मे तोड़ी  दुकानो का सामान जप्त कर ट्रैक्टरों  मे रखना शुरू कर दिया  |   फुटपाथ पर बैठे दुकानदारो ने अमले की कार्यवाई का विरोध किया |  जिससे विवाद की स्थिति  बन गई |  विवाद बढ़ता देख पुलिस भी मौके पर पहुँच गई  | लेकिन विवाद फिर भी  शांत नही हुआ  | तब राजनगर एस डी एम मौके पर पहुंचे  | और मामले को देखते हुये अतिक्रमण करने वालो को हिदायत दी   | एस डी एम ने कहा की दुकानदार  अतिक्रमण यहां से स्वंय हटा ले  , नही तो  प्रशासन कार्यवाई  करेगा |   वहीं दूसरी ओर दुकानदारों ने  आरोप लगाया कि उन्हे अतिक्रमण हटाने वाले दस्ते ने पूर्व मे कोई नोटिस नही दिया  | और आज अचानक अतिक्रमण हटाने लगे   | उनकी दुकाने तोड़ दी गई और सामान उठाकर ले गए |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 SHIVRAJ & DIGVIJAY

बीजेपी ने की दिग्विजय की आलोचना    बीजेपी और बजरंग दल पर बायान देकर दिग्विजय सिंह चौतरफा घिर गए हैं  | बीजेपी नेताओं ने दिग्विजय सिंह की आलोचना करते हुए कहा  |  कि  दिग्विजय सिंह को अब तुष्टीकरण की राजनीति बंद कर देना चाहिए  |  मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर फिर विवाद खड़ा हो गया है |  उन्होंने  बीजेपी और बजरंग दल पर  पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप लगाया   | उन्होंने कहा कि  आईएसआई के लिए जासूसी मुसलमान कम गैर मुसलमान ज्यादा कर रहे हैं |   इसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राम बंसल ने कहा  दिग्विजय सिंह तुष्टीकरण की राजनीति बंद करें यह हिंदुस्तान है यहां सभी धर्म एक दूसरे की इज्जत करते हैं उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव में साध्वी के हाथों हार झेलने के बाद भी शायद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को समझ में नहीं आ रहा है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 SHIVRAJ SINGH

बेटी  होने पर युवती को दी जा रही प्रताड़ना  पति और ससुराल वालों की बेशर्मी ने की हदें पार शिवराज सिंह ने पीड़िता से की बात  तमाम दबाव के बाद घर ले गए ससुराल वाले    एक पति  ने अपनी पत्नी को घर से महज इसलिए बाहर निकाल दिया |  क्यूंकि उसने बेटी को जन्म दिया  | घटना छतरपुर की है |  पत्नी ने आरोप लगाया है की ससुराल वाले बेटा ना पैदा होने से उसे लगातार पीटते हैं |  और प्रताड़ित करते है   | पत्नी ने एस पी ऑफीस में न्याय की गुहार लगाई |  इसके बाद बीजेपी नेताओं ने पीड़िता की पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से बात करवाई और शिवराज सिंह ने पीड़िता को न्याय का भरोसा दिलाया और अधिकारीयों से इस बारे में बात की  | इसके बाद स्थानीय बीजेपी और कांग्रेस नेताओं के दबाव के चलते पीड़िता के ससुराल वाले उसे घर ले गए  | पुलिस मामले की जाँच कर रही है |   बेटी है तो कल है यह स्लोगन आपको हर जगह लिखा मिल जाएगा   | लेकिन हकीकत  कुछ और ही  है  |  छतरपुर  में सीता को बेटी होने पर  | उसके पति ने मानवता की सारी हदें पार कर घर से निकाल दिया  |    न्याय की आस लिए  फूट-फूट कर रोती सीता ने   |  एसपी ऑफिस के बाहर अपनी और अपनी बेटियों की दुर्दशा की कहानी बताई |  सीता ने बताया  की उसके ससुराल वाले बेटा ना पैदा होने से उसे लगातार पीटते हैं  |  तमाम तरह की प्रताड़ना देते हैं |  ससुराल के  दरिंदों ने सीता से कहा  कि तुम इन बच्चियों को छोड़ दो  |  तो  हमारे साथ रह सकती हो   |  ऐसे में एक मां के दिल पर क्या गुजरेगी इसका अंदाजा खुद लगाया जा सकता है  | सीता की  बड़ी बेटी जहां 6 साल की वही , 15 दिन पहले ही उसने एक मासूम बच्ची को जन्म दिया है  | सीता ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से मदद की गुहार लगाई और कहा की  |  मेरा पति कह रहा है कि  जिस बच्ची ने जन्म लिया उसे मार डाल  |  तभी घर आने देगें   बच्ची की माँ ने बताया इसके पहले जांच करवाने पर बच्ची होने पर   | उसे मार दिया गया  |  मैं अपनी ससुराल में एक कमरे में पड़े रहकर अपनी तीनों बच्ची को पाल रही थी   | तीसरी बार बच्ची होने पर गुस्साये पति और घर के सदस्यों ने मार मार कर घर से बाहर निकाल दिया  |  पहली बच्ची होने के बाद से ही सीता के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट का सिलसिला चल रहा था  | पुलिस तक भी मामला पहुंचा लेकिन पीड़िता की मदद पुलिस ने भी नहीं की  | इस बार जब सीता ससुराल पक्ष की बेरहमी का शिकार हुई तो उसने फिर पुलिस से गुहार लगाईं लेकिन पुलिस का रवैया गैर जिम्मेदाराना रहा  |   देरी रोड निवासी सीता पत्नी पुष्पेन्द्र साहू अपने ससुराल पक्ष से बेहद परेशान  रही  |  महिला का आरोप है कि 15 दिन पहले उसने तीसरी बच्ची को जन्म दिया तो पति सहित सास-ससुर व अन्य सदस्यों ने उसे घर से भगा दिया  | सीता के मुताबिक उसके ससुर मानिक लाल, जेठ जगदीश, जेठानी नीतू, पति पुष्पेन्द्र सहित सास और देवर लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं  |  नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना सिंह पीड़िता से मिलने  सिविल लाइन थाने पहुंची |  पीड़िता सीता साहू की फोन पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात कराई गई  | पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीता साहू की बात सुनने के बाद उसे आश्वासन दिया है कि उसके साथ अन्याय नहीं होगा  |  उन्होंने कहा कि मैं प्रशासन से बात करता हूं  |  इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के एक्टिव होते ही  | छतरपुर विधायक आलोक चतुर्वेदी, नगरपालिका अध्यक्ष अर्चना सिंह थाने पहुंचे  |  उन्होंने सीएसपी उमेश शुक्ला की मौजूदगी में महिला की समस्या सुनी और परिवार के लोगों को मौके बुलाया  |  लगभग तीन घंटे तक चली समझाईश के बाद महिला को उसके पति के साथ ससुराल भेजा गया |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 CHAPAMAR

600 बोरी PDS चावल जब्त  बाहर भेजने की थी तैयारी  गोदाम संचालक के पास नहीं है दस्तावेज    खाद्य विभाग ने बड़ी  छापामार कार्यवाई करते हुए   |  एक गोदाम से बड़ी मात्रा में  पीडीएस  चावल की पैकिंग  होते पकड़ा | छापामार दल को गोदाम से  करीबन साढ़े छह सौ बोरी चावल और सील लगे प्लास्टिक बैग मिले है | आशंका जताई जा रही है कि  |  इस गोदाम में सरकारी चावल की कालाबाजारी की जा रही थी  |   यह चावल मध्यान भोजन में इस्तेमाल किया जाता है |   ग्वालियर में  यादव धर्म कांटा के पास एक गोदाम से  | गोदाम में सरकारी चावल के कालाबाजारी की आशंका जताई जा  रही थी  |   कलेक्टर अनुराग चौधरी को सूचना मिली कि  | हजीरा क्षेत्र  में यादव धर्मकांटे के पास एक गोदाम बड़ी मात्रा में सरकारी चावल की गुपचुप तरीके से पैकिंग की जा रही है  | इसी सूचना पर एसडीएम अनिल बनवारिया की अगुवाई में खाद्य विभाग ने छापामार कार्यवाही की तो  |  गोदाम पर ताला डला मिला   | अमले ने गोदाम मालिक टिक्कू को बुलाकर ताला खुलवाया   |  छापामार दल को गोदाम में करीबन साढ़े छह सौ बोरी चावल और सील लगे प्लास्टिक बैग मिले हैं  |  गोदाम मालिक ने एसडीएम को बताया है ये गोदाम एम एस फ़ूड नामक संस्था का है   | ये चावल मध्यान्ह भोजन के लिए इस्तेमाल किया जाता है |  गोदाम मालिक ने जो दस्तावेज अमले को उपलब्ध कराए हैं  |   उसमें एक एग्रीमेंट है , जो शरद जोशी के साथ किया गया बताया गया है  |  लेकिन किरायानामा नहीं होने से गोदाम में हो रहा कामकाज सवालों के घेरे में है  |  बहरहाल छापामार दल ने पंचनामा बनाकर विभन्न बिंदुओं पर पड़ताल शुरू कर दी है |   एसडीएम अनिल बनवारिया ने प्रारम्भिक पड़ताल के बाद माना है कि  | गोदाम में हो रही चावल की पैकिंग सन्देहास्पद है   | और जांच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 DIGVIJAY SINGH

ISI के लिए काम करते हैं बीजेपी और बजरंग दल   दिग्विजय ने किया बीजेपी और बजरंग दल पर हमला    मध्यप्रदेश की सियासत में खुद को जमाने की कोशिश में लगे दो पूर्व मुख्यमंत्री एक बार फिर आमने सामने हैं  | पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि पाकिस्तान के लिए जासूसी करते पाए गए, वे सब बजरंग दल, भारतीय जनता पार्टी के हैं  | आईएसआई से पैसा ले रहे हैं |  आईएसआई के लिए जासूसी मुसलमान कम गैर मुसलमान ज्यादा कर रहे हैं |  उन्होंने कहा हमारी विचारधारा की लड़ाई भाजपा से है, संघ से है | ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा दिग्विजय सिंह  की कोई विश्वसनीयता नही है |  वो सुर्खियों में बने रहने के लिए विवादित बयान देते हैं  | आतंकी ओसामा को जी बोलते हैं |  ISI जो बोलता है वही दिग्विजय सिंह बोलते हैं |   अपने बयानों को लेकर अकसर विवादों में रहने वाले कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह एक बार फिर विवादित बयान की वजह से सुर्खियों में हैं |   दिग्विजय सिंह ने कहा है कि बजरंग दल और भारतीय जनता पार्टी आईएसआई से पैसा ले रहे हैं  |  पाकिस्तान से आई एस आई के लिए जासूसी मुसलमान कम कर रहे हैं गैर मुसलमान ज्यादा कर रहे हैं  |  उन्होंने कहा हमारी विचारधारा की लड़ाई भाजपा से है, संघ से है  |  जिन्होंने भारत की आजादी के संघर्ष में भाग नहीं लिया  |  हमें वो राष्ट्रीयता का सबक सिखाना चाहते हैं  |  कहां थे यह लोग 1947 से पहले |     दिग्विजय सिंह के विवादित बोल के बाद बीजेपी उपाध्यक्ष  और पूर्व मुख्यमंत्री सामने आये और कहा  दिग्विजय सिंह सुर्खियों में बने रहने के लिए विवादित बयान देते हैं  | उनकी खुद की कोई विश्वसनीयता है नहीं  |  वो पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं |   ओसामा को जी बोलते हैं  |  ISI जो बोलता है वही दिग्विजय सिंह बोलते हैं  | आतंकियों की मौत पर मातम मुर्सी करते है लेकिन शहीद के घर नहीं जाते  | कांग्रेस के नेता पकिस्तान की भाषा बोलते है  पाकिस्तान कांग्रेस के नेताओं के बयान को अंतरराष्ट्रीय फोरम पर कोट करता है |  अपने बयान पर विवाद उठने के बाद दिग्विजय ने ट्वीट कर कहा कि कुछ चैनल चला रहे हैं कि मैंने भाजपा पर यह आरोप लगाया है कि वे आईएसआई से पैसा ले कर पाकिस्तान के लिए जासूसी करते हैं। यह पूरी तरह से गलत है  | बजरंग दल व भाजपा के आईटी सेल के पदाधिकारी द्वारा आईएसआई से पैसे लेकर पाकिस्तान के लिए जासूसी करते हुए मप्र पुलिस ने पकड़ा है  |  मैंने यह आरोप लगाया है जिस पर मैं आज भी कायम हूं |         

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 SADAK KHARAB

गढढों की चेक की  धड़कन  चढ़ाया ग्लूकोस  सड़कों के जीवन के लिए महिलाओं ने रखा व्रत     शहर की लगभग सभी सड़के गढ्ढों में तब्दील हो चुकी हैं  |  ये सड़के कही सीवेज की लाईन बिछाने के नाम पर खोदी गई तो कही पानी की लाईन के लिए  मगर उसे फिर से बनाना प्रसाशन भूल गया  |  और जब बारिश हुई तो कीचड़ और पानी से भरे गढ्ढे बचे  |  सड़के यमलोक सिधार गई  | इसलिए लोगो ने दम तोड़ती सड़कों के गढढों की धड़कन चेक कर  ग्लूकोस चढ़ाया और रही बची सड़कों के लिए महिलाओं ने उनकी जीवन की प्रार्थना कर व्रत रखा  |  सड़क के गड्ढों के कारण वाहन चालकों का निकलना बहुत मुश्किल हो गया है   | कई लोग गिरकर घायल हो रहे हैं   | तो किसी के वहान कीचड़ में फंस जाते|इसको देखते हुए सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए बाग मुगालिया एक्सटेंशन कॉलोनी विकास समिति द्वारा   |  एक अनोखा प्रदर्शन किया गया   |  दशहरा मैदान सरिता सेतु के पास सड़क के गड्ढों की धड़कन चेक कर उपस्थित डॉक्टरों द्वारा ग्लूकोस की बोतल लगाई गई  | घटिया निर्माण होने से बारिश में सड़कों के गड्ढों के कारण चलना नामुमकिन हो गया है  |  इसको लेकर आज महिला पुरुष वृद्ध बच्चों द्वारा उपस्थित होकर अच्छी सड़कों की मांग सरकार से की गई भ्रष्टाचार के कारण हर दो-तीन महीने में सड़क खराब हो जाती है इसका खामियाजा टैक्स देने वाली जनता को भुगतना पड़ता है | प्रसाषन की आंखे खोलने और बची हुई सड़कों की लम्बी जिंदगी के लिए महिलाओं ने व्रत भी रखा |       

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

MAHILA BIKE REAILY

200 महिलाओं ने बाइक रैली में लिया भाग     महिलाओं को जागरूक करने के लिए  |  नजरबाग मैदान से महिला बाइक रैली का आयोजन किया गया  | जिसमें लगभग 200 महिलाओं ने बाइक रैली में भाग लिया  | इस रैली में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी भी हुई कई महिलाये बैगर नंबर की बाईक चलते नजर आई  |  टीकमगढ़ के नजरबाग मैदान से महिला बाइक रैली का आयोजन किया गया  |  जिसमें लगभग 200 महिलाओं ने बाइक रैली मै भाग लिया  | इस कार्यक्रम की संयोजक पूनम जायसवाल ने बताया कि महिलाओं को जागरूक करने के लिए इस का आयोजन किया गया  |  इस रैली में ट्रैफिक नियमो को ताक पर रखा गया  | कई महिलाएं बिना नम्बर की बाइक ड्राइव करती हुई नजर आई |

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 SWACHATA ABHIYAN

नारकीय जीवन जी रहे रहवासी   स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ रही हैं लोग  नारकीय जीवन जी रहे हैं  |  गंदगी से इतनी बदबू फ़ैल रही हैं कि सडक से निकलने वालों का साँस लेना दूभर हैं  |  यह हाल हैं   | करेली नगरपालिका के कचराघर की  |  मगर नगर पालिका के अमले को यह गंदगी दिखाई नहीं देती हैं   | जब खुद नगर पालिका का यह हाल हैं  |  तो शहर का क्या होगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता हैं  |  करेली नगरपालिका के कचराघर जाना मतलब अपनी जिंदगी से दो-दो हाथ खेलना  |   किस तरह का जीवन वहां रहने वाले लोग जी रहे हैं  |  जरा वहां के जिम्मेदार अधिकारी जनप्रतिनिधि महोदय जाकर देखिये  |  यह जगह स्वच्छ नगर करेली पर बदनुमा दाग है  |  या तो कचराघर को वहां से अलग कर दिया जाये या वहां पर रहने वाले लोगों को कही भेजा जाये  |  इस विषय पर जब करेली सीएमओ से बात की गई तो उन्होंने जगह का अभाव बताया  |  और कहा कि  |   कचराघर के लिए देवरीकला में शासकीय जगह ली जानी है   |  जिसकी फाइल कलेक्टर साहब के पास है  |  जैसे ही आदेश होता है कचराघर की उचित व्यवस्था की जायेंगी |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 SCHOOL LAPARWAI

पैर पर रोटी रखकर खाने को मजबूर बच्चे  भ्रष्ट सिस्टम की भेंट चढ़ी खाने की थाली  सरकार दम है तो ऐसे लोगों को सबक सिखाएं    कमलनाथ जी ये तो इंतहा है कि आपके राज में बच्चों को पैर पर रोटी रखकर खाना पड़ रही है  |  ऐसा लग रहा है सिस्टम का भट्टा बैठ गया है |  बच्चों को  स्कूल में हाथों में खाना दिया जा रहा है   | ऐसा नहीं की बच्चों के लिए थाली नहीं है  | थाली भी है   | लेकिन आपके कर्मचारियों की नियत ठीक नहीं है   इनका बस चले तो ये बच्चों के हाथ से निवाला भी छीन ले जाएँ   |   मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ये दृश्य आपके राज का है  |  आपके स्कूलों में बच्चों को ऐसे हाथ में खाना दिया जाता है जैसे भीख दी जा रही हो  | इन गरीब बच्चों को आपकी सरकार के कारिंदे थाली तक नहीं देते हैं  |  अब आप ही बताइये ये रोटी कहाँ रखें  |  कोई जगह है नहीं तो पैर पर ही रख लेते हैं  | ये अबोध बच्चे न विरोध कर सकते हैं और न किसी से कुछ कह सकते हैं  | इनकी थाली तक पर तो भ्रष्ट तंत्र ने कब्ज़ा कर लिया है  | जब थाली ही गायब है तो खाने की क्वालिटी पर बात करना ही बेनामी है  | आपके शिक्षा विभाग में तो तबादलों का खेल चल रहा है ऐसे में गरीब बच्चों के खाने की सुध कौन ले  | आपके मंत्रियों के लिए ये सब छोटी मोटी बातें है |  सागर के जैसीनगर संकुल केंद्र के तोड़ा तरफदार गांव में संचालित शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय में बच्चों के लिए ये सब अब आम बात है | लेकिन सभ्य समाज में बच्चों और अन्न का इससे बड़ा अनादर कोई दूसरा हो नहीं सकता  | इस सबके लिए जवाबदार आपकी सरकार के कारिंदों को पता ही नहीं होता कि उनकी नाक के नीचे हो क्या रहा है  | इस सब के लिए जो जिम्मेदार हैं |  पहले उनकी भी सुन लेते हैं  |  बच्चों को हाथ में खाना देने के मामले के दृश्य आप एक बार और देखिये की इन्हें खाने में दिया क्या जा रहा है   एक या दो सूखी रोटी और थोड़ी से सब्जी  |  सब्जी भी जिन बच्चों को चाहिए तो उन्हें कटोरी या बर्तन घर से लाना पड़ेगा  | मध्यान्ह भोजन में इससे बड़ी  लापरवाही और क्या होगी  की बच्चों का खाना तक भ्रष्ट लोगों के पेट में समा रहा है   | जिनका काम खाना बनाना और बच्चों को खिलाना है उन्होंने सब कुछ ठेके पर दे रखा है  | इस संबंध में स्कूल के प्राचार्य राजेश दुबे का कहना है |   इस संबंध में कई बार एमडीएम  | अध्यक्ष और बीआरसी को भी बताया गया लेकिन किसी तरह का सुधार नहीं हुआ और मध्यान भोजन समूह संचालक के लोग  बच्चों को हाथों में भोजन देकर चलते बनते हैं  | मध्यान भोजन की समिति से भी इस संबंध में शिकायत की लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ   | मुख्य्मंत्री कमलनाथ जी ये तो नमूने की एक तस्वीर है  कई  जगह तो हालात इससे भी बदतर है  | समय रहते कुछ कीजिये नहीं कुछ भ्रस्ट लोग आपकी सरकार के अच्छे कामों पर बच्चों का निवाला डकार कर कालिख लगाने से बाज नहीं आएंगे|

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 NARI SURAKSHA

पुलिस ने सिखाये छात्राओं को सुरक्षा के गुण पुलिस की इस पहल की हर तरफ हो रही सराहना    नारी की सुरक्षा व सम्मान को लेकर चलाये जा रहे जागरूकता अभियान के तहत  |  बीते दिनों नगर के न्यू ऐज पब्लिक स्कूल में नारी के सम्मान व सुरक्षा को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया  | इस दौरान स्कूल की छात्राओं को अपने बचाव व् सुरक्षा को लेकर आवश्यक जानकारी भी दी गई  |  गाडरवारा एसडीओपी सीताराम यादव एवं महिला थाने की एसआई ने   |  पोस्को एक्ट के बारे में जानकारी दी  | और बताया कि छात्र बिना किसी डर भय से   अपने विद्यालय में पठन पाठन करने आएं   | साथ ही साथ अपने विचार भी व्यक्त किये  |  कहीं भी किसी भी प्रकार की आपको अपमानित करने वाली बात या इशारेबाजी किसी भी व्यक्ति के द्वारा की जाती है तो तनिक भी डरे नहीं  |  तत्काल इसकी सूचना 1090 पर अथवा 100 डायल पर दें  |  ताकि उक्त व्यक्ति के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई किया जा सके  |  साथ ही साथ 1098 चाइल्ड लाइन जो कि बच्चों के लिए चलाई जा रही हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी |  उन्होंने कहा कि पुलिस आप के सम्मान व सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से तत्पर हैं  |  जो भी महिला घरेलू हिंसा या किसी भी प्रकार से परेशान अथवा प्रताड़ित है  | तो इसकी सूचना तत्काल 181 नंबर पर दें |   फौरन उसकी हर प्रकार की सहायता सुनिश्चित की जायेगी  | इस कार्यक्रम की सबसे अच्छी बात यह रही कि छात्राओं ने निर्भीक और निडरता के साथ समस्त पुलिस अधिकारियों के समक्ष अपने विचार रखे और समस्याओं को साझा किया |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 LIGHT KATOTHI

परेशान हो रहे रहवासी,विभाग को सौंपा ज्ञापन    अघोषित बिजली कटौती से परेशान लोगों ने  ने विरोध प्रदर्शन किया   | भाजपा युवा मोर्चा ने  भोपाल के बैरागढ़ में  विरोध रैली निकाल कर विद्युत विभाग को ज्ञापन सौंपा  | प्रदर्शनकारियों का कहना है की सम्बल योजना में होने के बाद भी हजार तक बिजली के बिल दिए जा रहे |  भोपाल के  संत हिरदाराम नगर में अघोषित बिजली कटौती को लेकर  भाजपा युवा मोर्चा ने  रैली निकली  | और   विद्युत विभाग को ज्ञापन सौंपा   |  लोगों  का कहना है की बिजली विभाग मनमाना बिजली कटौती कर रहा है | बार बार हो रहीं अघोषित कटौती  से आम जन परेशान   है  |  प्रदर्शनकारियों का कहना है की जब से कांग्रेस सरकार आई है  बिजली जाने का सिलसिला शुरू हो गया है |  दिन में 4 से 5 बार बिजली जा रही है |   रहवासियों का कहना है  की  संबल योजना में शामिल लोगों को भी हजारों रुपये का बिल भेजा जा रहा है  |  विभाग को चाहिए कि वह इसकी जांच करवाए ताकि जनता को परेशान न होना पड़े  | उधर बिजली विभाग का कहना  है की बारिश होने की वजह से बिजली  जा रही है  |  सुधारने का कार्य किया जा रहा है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 KHUDKHUSHI

पुलिस के पहरे में की खुदकशी    बलात्कार के आरोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली  | पुलिस रेप के आरोपी को पकड़कर मेडिकल के लिए अस्पताल ले कर गई थी  .| वहीँ उसने  फांसी लगा ली  |  यह मामला छतरपुर के बड़ामलेहरा का है   | छतरपुर के बडामलेहरा स्वास्थ केन्द्र मे रेप के आरोपी ने खुदकुशी  कर ली   | आरोपी की खुदकुशी की सूचना लगते  ही पुलिस मौके पर पहुंच गई   भगंवा थाना क्षेत्र की एक नाबालिक लड़की को टीकमगढ़  का वीरेंद्र  लोधी बहला फुसलाकर भगा ले गया था   | बाद में नाबालिग लड़की   घर लौट आई |   और उसने  आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया  | जिस पर  आरोपी को  पुलिस पखड़कर लाई थी ,जिसका मेडिकल बडामलेहरा स्वास्थ केन्द्र मे होना था ,आरोपी स्वास्थ केन्द्र के बाथरूम में  गया और तौलिया से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली  |  जब आरोपी काफी देर तक बाहर नही आया तो अस्पताल के कम्पाउंड ने बाथरुम मे देखा तो आरोपी फांसी पर लटका था  | पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है  |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 SUICIDE

ससुराल पक्ष से परेशान था सेना का जवान    ग्वालियर में छुट्टी पर आए सेना के जवान ने अपने घर पर  जहरीला  पदार्थ खा लिया |   इलाज के दौरान  निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई  |  मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है  |   सेना के जवान  सूरज शर्मा  ने  मुरार में अपने घर पर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया  |  गंभीर अवस्था में सूरज को उसके परिजन ने निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया  |  जहाँ  सूरज ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया | सूरज के छोटे भाई आकाश ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है  | आकाश का कहना है कि किसी लेन देन को लेकर सूरज पर उसके ससुर दबाव बना रहे थे |   बताया जा रहा है कि सूरज 16 अगस्त को छुट्टी पर ग्वालियर आया था |  वर्तमान में उसकी तैनाती पंजाब के फिरोजपुर में है और 15 अगस्त को सूरज एक बेटे का पिता बना था  | वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर सूरज के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है  और मामले की जाँच शुरू कर दी है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 PRAGYA SINGH THAKUR

राम मंदिर बनने तक प्रज्ञा को कुछ नहीं होगा    अपने बोलने के कारण विवादों में रहने वाली भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ने कहा की जब तक राम मंदिर का निर्माण नहीं हो जाता तब तक मुख्य कुछ नहीं होने वाला  | प्रज्ञा ने कहा देश में धारा 370 कलंक जैसी थी  |  सांसद प्रज्ञा सिंह  ने कहा जबतक देश में राम मंदिर नहीं बन जाता मुझे कुछ नहीं हो सकता   | देश में भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा और हम सब उसके साक्षी बनेंगे, प्रज्ञा ठाकुर ने धारा 370 को देश के ऊपर कलंक बताते हुए  कहा  कि धारा 370 हटने के बाद हमारा भारत अब अखण्ड हो गया है  | उन्होंने कहा कि अब हमें  राम मंदिर के निर्माण को लेकर कोई संदेह नहीं है |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 STUDENT MARPEET

वार्डन की बेटी  ने की बच्ची के साथ मारपीट   भोपाल के इन्द्रविहार छात्रावास में बच्ची  के साथ मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है  | बच्चों का आरोप है कि छात्रावास में वार्डन की बेटी बच्चियों  के साथ मारपीट करती है |  भोपाल के इन्द्रविहार कॉलोनी में संचालित होने वाले विमुक्त जनजाति कल्याण छात्रावास की एक छात्रा से मारपीट का मामला सामने आया है  | छात्रावास में रहने वाली एक 12 वर्षीय  छात्रा ने छात्रावास की वार्डन की बेटी पर मारपीट करने के आरोप लगाए  हैं |  छात्रा के साथ मारपीट का खुलासा उस समय हुआ जब छात्रा स्कूल जाने में लेट हो गयी और बाहर स्कूल का गेट बंद होने पर स्कूल न जाकर एक पान की दुकान पर बैठ गयी और रोने लगी  | छात्रा को लेट होने पर स्कूल में न बैठने देने की जानकारी मिलने पर जब कुछ पत्रकार वहां पहुंचे तो छात्रा ने यहां मीडिया को आपबीती सुनाई  |  छात्रा ने बताया कि स्कूल जाने में लेट होने पर स्कूल में बैठने नहीं दिया जाता है और गेट पर मौजूद महिला द्वारा भगा दिया जाता है  |  जिसके बाद छात्रा से पूछा गया कि वो वापस छात्रावास क्यों नहीं गयी तो छात्रा ने  कहा कि छात्रावास वापस जाने पर वार्डन की बेटी मारपीट करती है  | छात्रा बहुत ही डरी हुई थी जब बच्ची से वापस छात्रवास जाने का कहा गया तो वह रोने लगी और जाने से मना कर दिया जिसके बाद मीडिया कर्मियों ने छात्रा के परिजनों से छात्रा की बात कराई और वह छात्रावास जाने को राजी हो गयी  | छात्रा जब छात्रावास पहुंची तो वार्डन की बेटी उसको डांटने लगी मीडिया कर्मियों के द्वारा रोकने पर वार्डन और उनकी बेटी द्वारा भी मीडिया कर्मियों से बदतमीजी की गई |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 DHARA 144 SELFIE

किशोरी के डूबने के बाद लिया फैसला  पर्यटन स्थलों पर सेल्फी लेने पर 144    खरगोन कलेक्टर गोपालचंद्र डाड ने पर्यटन स्थलों पर सेल्फी लेने पर धारा 144 लगाई है  | जिले में स्थित झरने, प्रमुख घाट, नदी, पुल के पास सेल्फी लेने वालों के खिलाफ धारा अब 144 के तहत कार्रवाई होगी   | सेल्फी के चक्कर में एक लड़की के नर्मदा में डूब जाने के बाद यह फैसला लिया गया  |  खरगौन  जिले में स्थित झरने, प्रमुख घाट, नदी, पुल के पास सेल्फी लेने वालों के खिलाफ धारा अब 144 के तहत कार्रवाई होगी  |  मंडलेश्वर नर्मदा पुल पर  अपने भाई के साथ युवती वंदना यादव 15 नर्मदा का पूजन कर मछलियों को चने डालने वाली थी |  इसके लिए वो रैलिंग पर चढ़ी  |  भाई अपने मोबाइल से उसकी तस्वीर खींची और कुछ ही पल में बहन एक झोंके से साथ उफनती नर्मदा में संमा गई  |  इसके कुछ दिन पहले  भी इसी पुल से रुपाली पटेल भी पुल से नर्मदा नदी में गिरी थी  | दोनों की सर्चिंग की जा रही है  |  इन घटनाओं के मद्देनजर  गुरुवार को कलेक्टर डाड ने जिले के सभी प्रमुख घाट, झरनों और जोखिम भरे सभी स्थानों पर सेल्फी लेने वाले के खिलाफ धारा 144 के तहत कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 NAVJAT SHAV

छोटे से बच्चे को किसी ने तालाब में फैंके    भोपाल के भदभदा डैम के पास एक नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई  |  बच्चा दो से तीन दिन का बताया जा रहा है   | बच्चे को किसने फेका है इसका पता नहीं लगाया जा सका है  |  भोपाल के भदभदा डैम  में  एक नवजात बच्चे का शव  मिला   |   बच्चा 2 से 3 दिन का बताया जा रहा है  |  बच्चा पानी में मृत अवस्था में पाया गया   | कयास लगाए जा रहे है की बच्चे की मृत्यु के बाद उसे यहाँ फेक दिया गया  है  |   फिलहाल बच्चे को किसने फेका है   | उसका अभी पता नही लग पाया है  | सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची   पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है  | पुलिस ने बच्चा फेकने वाले की तलाश शुरू कर दी है  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 POLICE TRANSFER

सिविल लाइन प्रभारी के तबादले पर विदाई समारोह      थाना प्रभारी का तबादला होने से  एक तरफ जहाँ आम जनता में खुशी की लहर है  | और लोग तबादले के बाद मिठाइयां बाँट रहे  |  वही एक थाना ऐसा भी है जहाँ थाना प्रभारी के तबादले से लोग काफी दुखी हैं  | तबादले के बाद लोगों ने थाना प्रभारी को शाल और श्रीफल से सम्मानित कर विदाई दी  | और उनके कार्यकाल की सराहना  की |  ये दोनों ही मामले रीवा के हैं  |  पुलिस की कार्यशैली से लोगों में नाराजगी रहती है   | लेकिन कुछ पुलिस अधिकारी  ऐसे भी होते हैं   | जो अपने काम की वजह से  लोगों के दिल में जगह बना लेते है  | ऐसा ही एक मामला   रीवा सिविल लाइन थाना का है जहाँ  प्रभारी शशिकांत चौरसिया का तबादला इंदौर के लिए हुआ तो  |  लोगों ने  उन्हें  शाल  श्रीफल भेंट कर सम्मान के साथ विदाई दी  |  तबादले की खबर सुनते ही मिलने  वालों का ताँता  लगा रहा   | और जनता ने उनके  कार्यकाल की  सराहना की   | वहीं दूसरी तरफ विवादों से  चर्चा में बने रहे गोविंदगढ़ टीआई सुनील गुप्ता का तबादला जिला सतना में किये जाने से  | स्थानीय  लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई  |  युवाओं ने एक  दूसरे को मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया  |   स्थानीय लोगों ने ऐसे  ऑफिसर को  रीवा जिले में दोबारा ना आने देने की  प्रशासन से माँग  की  |  युवा एकता परिषद के जिलाध्यक्ष आशू द्विवेदी ने बताया की गोविंदगढ़ क्षेत्र के ग्रामीणों की मांग पर युवा एकता परिषद ने गोविंदगढ़ थाना प्रभारी को हटाए जाने को लेकर सड़कों पर आंदोलन किया था  |  गृहमंत्री बाला बच्चन से मुलाकात कर थाना प्रभारी की शिकायत की गई थी  |  जिसके चलते   टीआई सुनील गुप्ता का तबादला तत्काल यहाँ से किया गया |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 SANJAY GHANDHI HOSPITAL

दवाई काउंटर नहीं खुलने से मरीज हो रहे परेशान बाहर से महंगी  दवाई खरीदने को मजबूर मरीज प्राइवेट दवाई दुकान से है सांठ गांठ  की आशंका       एमपी  के सरकरी अस्पतालों के बुरे हाल हैं   | रीवा के अस्पताल में मौजूद  औषधालय  अक्सर बंद मिलते है | और अगर धोखे से खुले  मिल भी गए  तो मरीजों को दवाई मिल जाए  ऐसा संभव नहीं   |  मरीजों को मजबूरन ऊंचे दामों में दवाई बाहर से खरीदनी पड़ती है  | मरीजों को  घंटो दवाई काउंटर के बाहर खड़ा रहना पड़ता है  |  इसमें स्वाथ्य विभाग  की लापरवाही साफ़ नजर  आती है  | स्वास्थ्य मंत्री जी कुछ कीजिये कहीं ऐसा ना हो की जनता का सरकरी अस्पताल से  भरोसा ही उठ जाये  |   मध्य प्रदेश में कहने को सरकार बदल गई  |    लेकिन इसके बावजूद रीवा स्थित  संजय गांधी अस्पताल की तस्वीर नहीं बदल पाई है   | हाल यहाँ पहले से भी बदतर होते जा रहे हैं   | ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है जो इस अस्पताल में ना हो   | मगर इन पीड़ित गरीबों का सुनने वाला कोई नहीं  | संजय गांधी अस्पताल रीवा में कर्मचारियों की मनमानी के चलते दवा काउंटर अक्सर बंद मिलता है  |  यहाँ पदस्थ फार्मासिस्ट या तो मरीजों को दवाईयां नही देते   | या फिर अक्सर दवाई की दुकान बंद रखते हैं  |  यह लंबी कतार की तस्वीरें नोटबंदी कि नहीं  |  बल्कि रीवा के  संजय गांधी अस्पताल में दवा की लाइन है  |  मरीज और उनके परिजनों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता है   | इसके बाद भी दवा मिल जाएगी इसकी कोई गारंटी नहीं है  | मरीजों के परिजनों ने बताया की अस्पताल के कर्मचारी कभी इस काउंटर में लाइन में खड़े होने को बोलते है तो कभी दूसरे काउंटर पर |  अस्पताल में कोई ऐसा जिम्मेदार व्यक्ति नहीं है जिससे इसके बारे में बात की जा सके  | यहाँ फार्मासिस्ट की मनमानी  है  | दवाई के काउंटर में दवाई मांगने पर मरीजों से बत्तमीजी भी की जाती है | मरीज लंबी लाइनों में खड़े होने के बाद बाहर से महँगी दवाइयां लेने को मजबूर हो रहे है |   यहाँ के हाल देखकर लगता है विंध्य इलाके के इस बाड़े अस्पताल के लोगों की बाहर की दुकानों से सांठगांठ है   |  पिछले कई दिनों से मरीज अस्पताल में इस तरह की मनमानी के चलते काफी परेशान हो चुके है | ऐसे में अगर इन पर कार्यवाई नही की गई तो ये सिस्टम को दीमक की तरह खोखला कर देंगे |  यहाँ  दवाइयों का गोरखधंधा हॉस्पिटल प्रबंधन की लापरवाही के कारण  फल फूल रहा है  |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 CONGRESS

राजीव के सुधारों को ही नहीं मान रही कांग्रेस राजीव के संशोधनों की धज्जियां उड़ाती कांग्रेस    नगरीय निकायों में महापौर और अध्यक्षों का चुनाव पार्षदों द्वारा किए जाने और पार्षदों के चुनाव गैर दलीय आधार पर कराए जाने की सिफारिश का बीजेपी ने विरोध किया है  |  बीजेपी नेता कृष्ण मुरारी मोघे ने कहा कि राजीव गाँधी ने नगरीय निकायों और पंचायतों में सुधार के लिए जो काम किया था  | कांग्रेस उन्हीं  की धज्जियां उड़ा रही है |  मधयप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य सरकार द्वारा मंत्री सज्जन सिंह वर्मा की अध्यक्षता में गठित समिति ने अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को दे दी है  | समिति ने नगरीय निकायों में महापौर और अध्यक्षों का चुनाव पार्षदों द्वारा किए जाने और पार्षदों के चुनाव गैर दलीय आधार पर कराए जाने की सिफारिश की है  | इसे लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता और इंदौर के पूर्व महापौर कृष्ण मुरारी मोघे ने कड़ी आपत्ति  जाहिर की  है | मोघे इस मामले में भाजपा द्वारा गठित राज्य स्तरीय समिति के अध्यक्ष भी हैं  | मोघे ने कहा कि राज्यपाल की अनुमति के बाद ही परिसीमन कराया जा सकता है लेकिन राज्य सरकार ने परिसीमन के लिए राज्यपाल की अनुमति नहीं ली है   | मोघे ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने ही नगरीय निकायों और पंचायतों में सुधार के लिए एक्ट में 73 वां एवं 74वां संशोधन किया था  |  कांग्रेस उन्हीं संशोधनों की धज्जियां उड़ा रही है |  मोघे ने कहा कि प्रत्यक्ष चुनाव होने से महापौर और अध्यक्ष जनता के प्रति जवाब देह होते हैं जब महापौर और अध्यक्ष का चुनाव पार्षदों द्वारा किया जाता था तब क्या क्या होता था हम सबने देखा है  |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 ACCIDENT

नागपुर से सागर जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त    ड्राइवर की लापरवाही के कारण सागर से नागपुर जा रही बस अनियंत्रित हो कर पहाड़ से टकरा गई  |  ये हादसा परतापुर-कुंडाली मार्ग के  पास रात करीब 3 बजे हुआ  |  इसमें 12 यात्री घायल हो गए  |  नरसिंहपुर जिला मुख्यालय से करीब 22 किलोमीटर दूर छिंदवाड़ा जिले के  परतापुर-कुंडाली मार्ग के बीच एक बस देर रात अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई |  हादसे में बस में सवार 12 यात्री घायल हो गए  | बस नागपुर से सागर जा रही थी  |  हादसे में गंभीर रूप से घायल कंडक्टर अनिल अवस्थी को जबलपुर रेफर किया गया है  |  बाकी 11 घायलों को एंबुलेंस के जरिए  नरसिंहपुर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है |  इसमें 9 यात्री सागर जिले के बताए जा रहे हैं  |  हादसे की वजह रास्ते से गुजर रहे एक डंपर द्वारा बस को क्रासिंग के दौरान कट मारना बताया  जा रहा  है |  जबकि यात्रियों का कहना है बस ड्राइवर लापरवाही से बस चला रहा था और अचानक उसे झपकी लग जाने के कारण यह हादसा हुआ  |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 ACCIDENT

बस की टक्कर से मारा गया सफाई कर्मचारी   ग्वालियर के मोतीझील टैंक में नहाने उतरे एक युवक की डूबने से मौत हो गई  | वहीँ  स्कूल बस ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी  |   जिस वजह से स्कूटी सवार सफाई कर्मचारी मारा गया और दो अन्य लोग जख्मी हो गए  |  पुलिस दोनों मामलों की तफ्तीश कर रही है |   नगर निगम दफ्तर में हाजिरी लगाकर ड्यूटी जा रहे एक्टिवा सवार सफाईकर्मी को स्कूल बस ने जनकगंज डिस्पेंसरी के पास टक्कर मार दी  |  इस एक्टिवा पर तीन लोग सवार थे  |  जिनमें शिवम राना नामक सफाईकर्मी की मौत हो गई, जबकि एक्टिवा सवार दो युवक  गंभीर रूप से घायल हो गए  |  घायल  रंजीत और सुनील को गंभीर अवस्था में जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है  |  जहां उनका इलाज किया जा रहा है  |  हादसे के बाद स्कूल बस चालक बस लेकर मौके से भाग निकला  |  वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजनों को सौप दिया है और मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है  |  दूसरी ओर ग्वालियर मोतीझील के एक टैंक में नहाने उतरे एक युवक की डूबने से मौत हो गई  |   मोनू उर्फ अमित अपने छोटे भाई अभिषेक और एक अन्य साथी के साथ मोती झील प्लांट के एक टैंक में    नहाने उतरा था  |  वह खुद को सम्हाल नहीं पाया  और पानी में डूब गया  |             

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

HUNGAMA

बमुश्किल पुलिस ने किया लड़की को काबू    ग्वालियर के फूलबाग इलाके में सड़क पर निर्वस्त्र युवती ने हंगामा किया  |  बताया गया है इस युवती को कुछ लोग एक कार से छोड़ कर चले गए  | पुलिस ने बताया युवती मनोरोगी है  |  फूलबाग चौराहे के पास अचानक एक निर्वस्त्र युवती ने  हंगामा शुरू कर दिया  | देखते देखते इलाके में भीड़ लग गई  | जब ये युवती कुछ भी समझने को तैयार नहीं थी  तो एक राहगीर महिला ने पुलिस को कॉल किया  |  जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझा के इस युवती को काबू में किया |  महिला आरक्षक ने दुपट्टे से युवती  का शरीर ढंका तो युवती ने पुलिसकर्मियों के साथ भी मारपीट की  | कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस युवती को महिला थाने ले गई   | बातचीत के बाद पता चला युवती है मनोरोगी है और मुरार इलाके की रहने वाली है |  युवती का भाई भी मनोरोगी है  | युवती की माँ का कुछ समय पहले  ही निधन हुआ है  | कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने  दावा किया कि कुछ लोग युवती को लक्जरी कार से उतार कर चले गए  |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 BALA BACHAN JII

सरदार सरोवर का पानी ला रहा है संकट    सरदार सरोवर बाँध का बैक वॉटर मध्यप्रदेश में तबाही का सबब बन सकता है | गृहमंत्री  बाला बच्चन ने इन इलाकों का दौरा किया और बताया इस पानी के कारण भूगर्भीय धमाके हो रहे हैं और लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है |   गृहमंत्री ने कहा इन इलाकों में भूकंप के झटके भी लग रहे हैं   मध्यप्रदेश के गृह मंत्री बाला बच्चन अपने विधानसभा क्षेत्र राजपुर  के दौरे पर थे  | वह एक सभा को सम्बोधित कर रहे थे तभी एक जोरदार धमाका हुआ  ... इससे सब कुछ हिल गया  | यह एक भूगर्भीय धमाका था  |  इसके बाद भूकंप के झटके लगे  | इस इलाके में जब से सरदार सरोवर का बेक वॉटर आना शुरू हुआ है  | तब से जमीन के नीचे से भूगर्भीय धमाके हो रहे हैं  | गृह मंत्री बाला बच्चन ने इसकी भयावहता के बारे में लोगों से चर्चा की और देखा की लोग बड़ी मुसीबत की जद में आ रहे हैं  |    बड़वानी जिले के ग्राम भमोरी, साकड, मंदिल के आसपास के ग्रामों का दौरा करते समय गृहमंत्री ने बताया कि ग्रामीणों से बात करतें समय भूकंप के झटके महसूस हो रहे हैं   | इससे पहले बाला बच्चन ने नर्मदा बचाओ आंदोलन की प्रमुख मेधा पाटकर से भी चर्चा की  | बाला बच्चन इस बारे में अपनी विस्तृत रिपोर्ट मुख्यमंत्री कमलनाथ को देंगे और नर्मदा वैली के ताजा हालातों से उन्हें अवगत करवाएंगे  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 GOVIND SINGH

मुख्यमंत्री के आदेश से रुका अवैध उत्खनन     सामान्य प्रशासन मंत्री गोविन्द सिंह अवैध उत्खनन से काफी परेशान थे  | उनका कहना है कि मुख्यमंत्री के आदेश के बाद ग्वालियर -चम्बल इलाके में पिछले 24 घंटों में अवैध उत्खनन रुक गया है  | गोविन्द सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ का आभार व्यक्त किया है |  ग्वालियर क्षेत्र में पिछले 24 घण्टे में अवैध उत्खनन पर रोक लग गई है |  सामान्य प्रशासन मंत्री डॉक्टर गोविंद सिंह ने मुख्यमंत्री की सराहना करते हुए इसके लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया है   | वहीँ गोविन्द सिंह ने कलेक्टर और प्रशासनिक अधिकारियों की कार पर बत्ती लगाने का समर्थन किया है  |  उन्होंने कहा कई बार देखा गया है कि कानून व्यवस्था की स्थिति खराब होने पर इन अधिकारीयों की गाडी पर बत्ती होने से लाभ होता है  |   पिछले दिनों मंत्री गोविंद सिंह ने  एक सार्वजानिक समारोह में अवैध उत्खनन  पर  रोके न  लगाए जाने  के कारण  जनता से माफ़ी  मांगी थी और कहा  था कि मैं अपनी ही सरकार में हार गया हूँ  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 SAJEES

रोजगार सहायक ने किया रेप  एकंर -रोजगार सहायक के पद पर काम कर रहे व्यक्ति ने एक युवती को शादी का झांसा देकर  उसका शारीरिक शोषण किया  |  बाद में शादी की बात करने के बहाने बुला कर उसने फिर लड़की के साथ रेप किया और उसके दोस्तों ने छेड़छाड़ की  | पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है |   छतरपुर जिले के नौगांव थाने मे एक युवती ने शिकायत की है कि उसे  शादी का झांसा देते हुये नौगांव जनपद मे पदस्थ रोजगार सहायक रविन्द्र गुप्ता  ने उसका शारीरिक शोषण किया फिर  शादी करने  के लिये   टाल मटौल करता रहा   | पीडिता का आरोप है कि आरोपी युवक ने  दो  दिन पहले शादी तय करने के लिये  नौगांव जनपद  मे पदस्थ बाबू हरि वर्मा और उसके साथ  रोजगार सहायक रविन्द्र गुप्ता और राघवेन्द्र सिंह उसके घर आये   | इसके बाद  उन्होने जनपद के बाबू के सरकारी आवास पर पीड़ित युवती को बुलाया  | पीडिता का आरोप है ,कि जब  वह हरि वर्मा के घर गई ,तो उसके साथ पहले रविन्द्र गुप्ता ने रेप किया और फिर अन्य दोनो लोगो ने उसके साथ छेडछाड की   | बाद मे इन तीनो ने उसे धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो जान से मार दिया जायेगा  |  पीडिता ने अपने साथ हुई घटना कि  शिकायत थाने मे दर्ज  करवाई  | जिस पर नौगांव थाना पुलिस ने रविन्द्र गुप्ता के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया  | नौगांव जनपद के बाबू हरि वर्मा और रोजगार सहायक राघवेंद्र सिंह के खिलाफ छेडछाड का मामला दर्ज किया गया है  |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 JYOTI RAJ SCINDIA

गोविन्द राजपूत से नाखुश है ज्योतिरादित्य    इन दिनों मध्यप्रदेश में जमकर उठापटक चल रही है  |  कांग्रेसी  दिग्गज ज्योतिरादित्य सिंधिया भी अपने समर्थक मंत्री गोविन्द राजपूत से खासे नाराज चाल रहे हैं  | अपने दौरे के दौरान सिंधिया ने न गोविन्द राजपूत को भाव दिया और न अपने पास फटकने दिया  |  कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया  अपने  समर्थक रहे गोविंद सिंह राजपूत से नाराज़ हैं.| इस सप्ताह के आरम्भ में जब ज्योतिरादित्य सिंधिया  उज्जैन आए तो उन्होंने  राजपूत से बात करना तो दूर उन्हें देखा तक नहीं |  जबकि उनके दूसरे समर्थक मंत्री तुलसी सिलावट पूरे दौरे में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ रहे |  सिंधिया समर्थक परिवहन और राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत  ऐसा होने से इंकार कर रहे हैं लेकिन तस्वीरों को देखें तो पता चलता है अब सिंधिया और राजपूत के रिश्तों में पहले जैसी बात नहीं है  |  इस दौर में सिंधिया ने न सिर्फ गोविन्द राजपूत से दूरी बनाई  | बल्कि एक तर से उनको इग्नोर भी किया  | जबकि उनके दूसरे समर्थक मंत्री तुलसी सिलावट पूरी यात्रा के दौरान सिंधिया के साथ रहे | सिंधिया जब कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर की गैलरी में पहुंचे तो गेट लगा दिया गया |  गोविंद सिंह राजपूत 10 मिनट तक बाहर इंतजार करते रहे,लेकिन गेट नहीं खोला गया |   इस दौरान गोविंद सिंह राजपूत अलग-थलग दिखाई दिए |  इस घटना के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया जब लौटे तो गोविंद राजपूत उन्हें छोड़ने एयरपोर्ट नहीं गए |   यहां भी तुलसी सिलावट ही उनके साथ थे |  इससे ज़ाहिर हो गया कि ज्योतिरादित्य सिंधिया और गोविंद राजपूत के बीच सब कुछ ठीक नहीं है |   सिंधिया की नाराज़गी जैसे ही सुर्खियां बनीं तो गोविंद सिंह राजपूत  सफाई देते नजर आये   | उन्होंने कहा सिंधिया हमारे नेता हैं |   मीडिया के पास नाराजगी नापने का कौन सा यंत्र है वो यंत्र हमें जरूर दिखाएं |  कांग्रेस के सूत्र बताते हैं कि मंत्री गोविन्द राजपूत की कार्यप्रणाली पर इस समय कांग्रेस के आला नेता नजर बनाये हुए हैं और गोविन्द राजपूत के कुछ बायान और कार्यप्रणाली से कांग्रेस नेता खुश नहीं हैं  |  इस मामले में आला नेताओं ने सिंधिया तक से बात की  | इसके बाद से ज्योतिरादित्य सिंधिया गोविन्द राजपूत से नाखुश बताए जा रहे हैं |

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 AAG

कार सवार घायल ,कार हुई स्वाह    छतरपुर के सिविल लाइन इलाके में चलती कार में अचानक आग लग गई  | आग इतनी तेजी से फैली की कार सवार को कार से कूदकर अपनी जान बचाना पड़ी  | छतरपुर के  शेफरोन मैरिज हाउस के मालिक प्रशांत त्रिवेदी  की चलती गाड़ी में बीती रात अचानक आग लग गई   |  प्रशांत जब तक कुछ समझ पाते  |  तब तक आग कार में फैल चुकी थी  | जैसे तैसे प्रशांत ने कार को रोका और कार से बहार कूद गए  | इस हादसे में कार सवार को काफी चोटें आयी हैं | यह घटना सिविल लाईन थाने के सटई रोड पर पीतांबरा मंदिर के पास की है |  कुछ ही देर में ये कार खाक में तब्दील हो गई  |  बताया जा रहा है कार में शार्ट सर्किट होने के कारण ये आग लगी |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 TARUN PITHODE

कहा किसी की भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी    भोपाल के कलेक्टर तरुण पिथोड़े  ने अचानक बैरागढ़ सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया और मरीजों से अस्पताल में मिल रही सुविधाओं  के बारे में जानकारी ली |  इसके बाद कलेक्टर ने अधिकारीयों को समझाइश देते हुए कहा स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी किस्म की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी  |   बैरागढ़ सिविल अस्पताल में  अचानक  कलेक्टर तरुण पिथोड़े पहुँचे   और  स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया  |  अस्पताल के  निरीक्षण के दौरान उन्हें कई कमियां नजर आईं जिन्हें उन्होंने तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश दिए   |  कलेक्टर ने मरीजों से मुलाकात कर अस्पताल की सुविधाओं पर फीडबैक भी लिया     उन्होंने अस्पताल अधीक्षका से मुलाकात कर अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर को जल्दी चालू करने के लिए कहा  |  कलेक्टर ने अस्पताल के सभी स्टाफ से कहा कि अस्पताल में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी  | उन्होंने बरसात के कारण फैल रहे मच्छरों व डेंगू से पीड़ित मरीजों  पर विशेष ध्यान देने की भी बात कही |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 WEATHER ALERT

बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र   मध्यप्रदेश में बुधवार को प्रदेश में कहीं-कहीं मामूली बौछारें पड़ीं लेकिन  मौसम विज्ञानियों  का कहना है  |   गुरुवार को बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है |सके प्रभाव से शुक्रवार-शनिवार को प्रदेश में कई स्थानों पर झमाझम बरसात का दौर शुरू होने की संभावना है |  मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बुधवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हलकी बारिश हुई   | मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि मंगलवार को पूर्वी मप्र और उससे लगे छत्तीसगढ़ पर बना ऊपरी हवा का चक्रवात समाप्त हो गया था जिस कारण  बारिश में कमी आई  |  हालांकि मानसून ट्रफ वर्तमान में प्रदेश के गुना और सीधी से होकर बंगाल की खाड़ी तक जा रहा है   | इसके  साथ ही गुरुवार को बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना है  |  इस सिस्टम के आगे बढ़ने से शुक्रवार से प्रदेश में एक बार फिर अच्छी बरसात का दौर शुरू होने की संभावना है  | बारिश का ये दौर एक बार फिर तीन दिन तक चल सकता है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

  KINNAR

नकली किन्नर को किया पुलिस के हवाले    असली और नकली किन्नरों के बीच विवाद कोई नई बात नहीं है |  महू में जब असली किन्नरों को नकली किन्नर मिला तो उसकी अच्छे से खबर ली गई और उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया  |  महू के किशनगंज इलाके में जब असली किन्नर बाजार में निकले तो उन्हें एक नकली किन्नर लोगों से पैसे मांगता दिखा  |   इसके बाद  असली किन्नर  वहीं उतर गए |  असली किन्नरों को देख  नकली का पसीना छूट गया  |  फिर किन्नरों ने उसकी जमकर पिटाई की और पकड़कर पुलिस के पास ले गए  |  किन्नरों द्वारा विवाद का यहां पहला मामला नहीं है  | कुछ दिनों पहले भी यहीं रेखा बाई नाम की एक किन्नर की दूसरे गुट के किन्नरों ने पिटाई कर दी थी  |  महू में यह विवाद काफी समय से हो रहा है  | जब असली किन्नरों ने नकली को पकड़ा तो बाजार में भीड़ जमा हो गई  | इसके बाद नकली की धुनाई करने के बाद असली किन्नर उसे कार में ही बैठाकर ले गए  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 DHOKHA DHADI

37 लाख रुपये की ठगी का है मामला    ग्वालियर में एसपी की जनसुनवाई में एक किराना कारोबारी पर 37 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप उसके साथी और ट्रेडिंग कारोबारी ने लगाया है  |  एसपी ने पीड़ित ट्रेडिंग कारोबारी को वैधानिक कार्यवाही किये जाने का भरोसा दिलाते हुए सबंधित थाना पुलिस को कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए हैं  |  एसपी की जनसुनवाई में पत्थर कटर के ट्रेडिंग कारोबारी श्याम सुंदर अग्रवाल और अशोक जिंदल अपनी फरियाद लेकर पहुचे  | अशोक जिंदल ने बताया कि योगेश सिंघल और सुभाष मंगल  ने उनके और उनके साथी श्याम सुंदर अग्रवाल के साथ 37 लाख रुपये की ठगी की है  |   अशोक जिंदल ने पुलिस को बताया योगेश और सुभाष  किराना कारोबारी हैं   |  इन्होने फर्जी कोल्ड स्टोरेज की रसीद दिखाकर श्याम सुंदर अग्रवाल के साथ ठगी की है  |    पीड़ित ट्रेडिंग कारोबारियों का कहना है वे जब शिकायत करने बहोड़ापुर थाने जाते हैं तो उन्हें मामला पुरानी छावनी का बताकर टरका दिया जाता है  |   तमाम प्रयासों के बाद जब उन्हें उनके द्वारा दी गई रकम वापस नहीं मिली तो वह अपनी गुहार लेकर एसपी की जनसुनवाई में आये   |  वहीं एसपी नवनीत भसीन ने पीड़ित कारोबारियों की फरियाद सुनने के बाद तत्काल सबंधित थाना पुलिस को वैधानिक कार्यवाही कर मामले का निराकरण किये जाने के लिए निर्देशित किया  |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 LOHA VYAPARI

फिरौती मांगने वाला पकड़ा गया    हत्या का डर दिखाकर छतरपुर में रंगदारी  वसूलने की कोशिश का मामला सामने आया है  | इस मामले में तमाम गवाह सबूत मिलने के बाद पुलिस ने 35 लाख रुपये फिरौती मांगने वाले को गिरफ्तार कर लिया है  |  सिविल लाईन पुलिस ने लोहा के प्रतिष्ठित व्यापारी को फिरौती की चिट्टी भेज कर रकम ऐठने के मामले का खुलासा  किया  |  सिविल लाईन थाने मे लोहा व्यापारी पियूष जैन ने शिकायत की थी कि उसके  पिता की हत्या की दहशत दिखाकर 35 लाख की रंगदारी  की मांग की जा रही है  | इसी शिकायत के आधार पर जब पुलिस ने लोहा व्यापारी की दुकान मे लगे सीसीटीवी कैमरो को  खंगाला  तो पता चला कि यह चिट्टी एक सपेरे  ने व्यापारी को दी थी   | जब पुलिस ने इस सपेरे को हिरासत मे लेकर पूछंताछ की तो पूरा राज उजागर हो गया   |  व्यापारी को फिरौती की मांग  काग्रेंस की छात्र इकाई एन एस यू आई  के नेता प्रशांत पाठक ने अपना कर्जा चुकाने के लिए पत्र लिखकर  की थी  | पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 WEATHER

सड़क के साथ दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग बाधित मध्यप्रदेश के अधिकांश हिस्से में बारिश    मध्यप्रदेश के मालवा-निमाड़ क्षेत्र में भारी बारिश का दौर जारी है  | रतलाम में रात से हो रही तेज बारिश से पटरियों पर पानी भर गया |  जिससे दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग बाधित हो गया  |  शहर के निचले इलाकों में भी पानी भर गया है  |  रतलाम के आसपास भारी बारिश के कारण रेल ट्रैक पर पानी आने से मुंबई साइड से आने वाली गाड़ी कुछ विलंब से आई हैं  |   कुछ जगह रेल ट्रेक पर पानी आने के कारण सभी गाड़ियां विलम्ब से चलीं  |  मालवा और निमाड़ में रुक रुक कर बारिश जारी है  |  उधर भारी बारिश की वजह से मंदसौर में शिवना नदी का जल स्तर बढ़ गया है और यह पशुपतिनाथ मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर गई है |   गर्भगृह में मूर्ति के नीचे के चार मुंखों से ऊपर पानी पहुंच गया है  |  ऐसे में गांधीसागर डेम के 2 छोटे गेट और खोले जाएंगे, इससे एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा  |   मंदसौर में शिवना नदी पर बने कालाभाटा डेम के पांच गेट 8 फीट तक खोले गए हैं  |  गांधीसागर बांध का जलस्तर 1310 फीट पर पहुंचने के साथ ही पानी की आवक को देखते हुए  तीन छोटे स्लूज गेट खोले गए  | कलेक्टर मनोज पुष्प ने बताया कि गेट खोलने से पहले प्रभावित होने वाले क्षेत्रों सहित राणाप्रताप सागर रावतभाटा, कोटा बैराज को भी अलर्ट जारी किया गया है  |   खरगोन और इंदौर में भी रात से ही लगातार बारिश हो रही है  |  मौसम विभाग ने नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर, शाजापुर, उज्जैन, देवास, इंदौर, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी, खरगौन, बुरहानपुर, खंडवा, रायसेन, राजगढ़, होशंगाबाद, हरदा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, नरसिंहपुर, सागर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुरकलां में आगामी 24 घंटे में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है   |  वहीं, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, होशंगाबाद, ग्वालियर, छिंदवाड़ा सहित पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है  |           

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 SANGEET KISHAN

गाना गा कर किसान ने बयान की पीड़ा  मुख्यमंत्री जी सुन लीजिये किसान का सच  किसान ने व्यथा गीत से लगाई मदद की गुहार    मुख्यमंत्री कमलनाथ जी आपकी सरकार किसानों के हित में बातें बहुत कर रही है। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है  |  एक किसान ने अपना दर्द    अपनी पीड़ा एक गीत के जरिये व्यक्त की है  | इस किसान का निवेदन है कर्ज माफ़ किया जाए और समर्थन मूल्य दिया जाए   |   मध्यप्रदेश में किसान परेशान है  |  सरकार किसानों की मदद की बात कर रही है |  किसान राजनीती के केंद्र में है  | इसके बावजूद किसान को राहत नहीं मिल रही है  |   मेरा गाँव मेरा देश  फ़िल्म के गाने "मार दिया जाए के छोड़ दिया जाए" की तर्ज पर   एक किसान ने  मुख्यमंत्री कमलनाथ  से मदद की गुहार लगाईं है  | गाने में सोयाबीन की फसल की बर्बादी का जिक्र भी है और समर्थन मूल्य की मांग भी   | वीडियो अशोकनगर स्थित खजुरिया गाँव के किसान का है   | यह वीडिओ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है  | गीत में किसान  मुख्यमंत्री कमलनाथ को  खेती की व्यथा  सुना   कर मदद की अपील कर रहा है  | इस बेचारे ने  |  किसान ऋण माफी,बोनस,  जैसी किसानों के हित की योजनाओं को जमी पर उतारने की बात भी कही है  |  इस गीत को किसानों ने सौ प्रतिशत सत्य करार दिया है   | किसान ने इस गीत को रिमझिम फुहारों के बीच अपने खेत में ही रिकॉर्ड किया है  | बारी मुख्यमंत्री जी अब आपकी है  | आप भी किसान के लिए ऐसा कुछ कर दीजिये की किसान आपको उलहाना देने की बजाये   आपकी जय जयकार करता नजर आये  |                 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 NEVAJ NADI

स्थानीय युवक ने कूदकर बचाई दोनों की जान    उफनती नदी की  पुलिया को पार कर रहे पिता पुत्र पानी का तेज बहाव होने से बह गए   | जिसके बाद स्थानीय लोगों ने नदी में छलांग लगा कर  कड़ी मशक्कत के बाद  दोनों की जान बचाई  |  लोग ज़रा सी जल्दबाजी में अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं  |  कई बार जल्दबाजी जान की कीमत समझा देती है  |  ऐसा ही हुआ एक पिता पुत्र के साथ  |  इन दोनों ने उफनती नदी का पानी से भरा पुल पार करने की कोशिश की और पानी में बह गए  | मामला सीहोर में  जावर के नेवज नदी का है   |  लोगों ने इन लोगों को अकेले नदी पार न करने की स्लाह दी थी लेकिन ये लोग नहीं माने   और पानी के बहाव में आ गए   | बालक और उसके पिता को बहता देख स्थानीय लोगो ने पानी मे छलांग लगा दी  |  और कड़ी  मशक्कत के बाद दोनों को बचा लिया  | बताया गया है कि शहीद शाह अपने बच्चे का आधार कार्ड बनवाने के लिए नदी से इस पार से उस पार जा रहे थे  |  तभी पुलिया पर भीड़ बढ़ने के कारण  पांव फिसल गया   | और नदी में गिर कर  बहने लगे   |  इस दौरान वहीं मौजूद लाखा नाम के व्यक्ति ने नदी में छलांग लगादी   | अपनी जान पर खेलकर  शाहिद शाह के बच्चे दस साल के उमर शाह  को नदी में से निकाल कर जान बचाई  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

  FILM

पर्यावरण बचाने का दिया  संदेश   लार्ड कृष्णा एवं गिदवानी एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी बच्चों पर आधारित हिन्दी-सिंधी फ़िल्म “हॉ मा ब सिंधी आहियाँ” का स्क्रीनिंग शो का आयोजन किया गया   | फिल्म के माध्यम से  समाज और पर्यावरण बचाने का सकारात्मक संदेश दिया गया  | इस मौके बड़ी संख्या में सिंधी समाज के लोग मौजूद रहे  |  भोपाल में  लार्ड कृष्णा एवं गिदवानी एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी हिंदुस्तान में पहली बार बच्चों पर आधारित हिन्दी-सिंधी फ़िल्म   |  “हॉ मा ब सिंधी आहियाँ” का स्क्रीनिंग शो का आयोजन किया   | इस मौके पर बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे  |  फ़िल्म के प्रारम्भ में फ़िल्म के सभी कलाकारों के साथ-साथ फ़िल्म के निदेशक आर के गिदवानी सहित सभी  का सम्मान  किया गया  | कार्यक्रम में अनूठी पहल करते हुए इस बार आयोजको ने किसी भी अतिथि को पुष्प य पुष्पगुच्छ ना देते हुए   |  सभी अतिथियों को पर्यावरण बचाने का संदेश और पोलिथीन मुक्त भोपाल बनाने के संकल्प के साथ    | एक-एक कपड़े का थैला भेंट स्वरूप दिया |  फ़िल्म के माध्यम से  समाज और पर्यावरण बचाने का सकारात्मक संदेश भी दिया गया  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 NAVJAT SHAV

राहगीरों ने बचाया  पुलिस हिरासत में रिश्तेदार     जयारोग्य अस्पताल समूह के पार्क में नवजात का शव कुत्तों द्वारा नोचने का मामला सामने आया है  | पुलिस ने इस मामले में  नवजात के रिश्तेदारों को हिरासत में  लिया है और उनसे इस  बारे में लेकर कर रही है  |  ग्वालियर के  जयारोग्य अस्पताल समूह के पार्क में नवजात का शव कुत्तों द्वारा नोचते मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया  |  इस मामले में पुलिस ने नवजात के रिश्तेदार को हिरासत में लिया है  |  जिससे पूछताछ की जा रही है   |  कम्पू थाना पुलिस को राहगीरों ने सूचना दी कि   | जयारोग्य परिसर स्थित कमलाराजा अस्पताल के सूने पार्क में एक नवजात के शव को कुत्तों द्वारा नोचते देखा गया है   |  सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुच गई   |  शुरुआती पूछताछ में पुलिस को पता चला कि  बाबूलाल आदिवासी अपने बेटे की बहू अंगूरी का कमलाराजा अस्पताल में प्रसव कराने आये थे  |   प्रसव के दौरान मृत नवजात पैदा हुआ   |  इसके बाद बाबूलाल की बहन नवजात का शव लोगों की नजर से बचाकर अस्पताल के पार्क में दफनाने पहुची थी   |  इसी बीच जब वह गड्ढा खोद रही थी तभी आवारा कुत्तों ने शव छीन लिया  |  डर के चलते लड़की मौके से भाग आई  |   अस्पताल से गुजरने वाले राहगीरों ने जब नवजात के शव को कुत्तों द्वारा नोचते देखा तो उसे कुत्तों से बचाया   |  वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है  |   और बाबूलाल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 SANT RAVIDAS

केंद्र के खिलाफ ज्ञापन  आंदोलन की चेतावनी दी    दिल्ली में  संत रविदास का मंदिर को तोड़े जाने के खिलाफ दलित वर्ग ने  राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ग्वालियर संभागायुक्त को ज्ञापन सौंपा  |  और मंदिर के पुनर्निर्माण कराए जाने की मांग की  |  पुनः निर्माण ना कराने पर दलित वर्ग ने राष्ट्रव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है ...  दिल्ली के तुगलकाबाद में पिछले दिनों संत रविदास का मंदिर को तोड़े जाने के खिलाफ दलित लामबंद हो रहे  हैं |  ग्वालियर में  भारतीय दलित वर्ग संघ ने मंदिर के पुनर्निर्माण कराए जाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम संभागायुक्त को ज्ञापन सौंपा  |   भारतीय दलित वर्ग संघ के बड़ी तादात में कार्यकर्ता पड़ाव स्थित निर्भय भवन पर एकत्रित  हुए   |  और केंद्र एवं दिल्ली सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मोतीमहल स्थित संभाग आयुक्त कार्यालय पहुंचे | जहां संघ के नेताओं ने संभागायुक्त बीएम शर्मा को राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा  |  मंडेलिया ने ज्ञापन के माध्यम से अनुरोध किया है कि मंदिर का पुनर्निर्माण कराया जाए  | क्योंकि मंदिर तोड़े जाने से दलितों की भावनाएं आहत हुई हैं  |  साथ ही  मंडेलिया ने चेतावनी दी है | अगर मंदिर का पुनर्निर्माण नहीं कराया गया तो राष्ट्रव्यापी आंदोलन किया जाएगा  |  वही  संभाग आयुक्त बीएम शर्मा ने कहा कि भारतीय दलित वर्ग संघ से प्राप्त ज्ञापन ,शासन को भेजा जाएगा | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 OLA CAB

ड्राइवरों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा   इंदौर कलेक्ट्रेट  में प्रदर्शन करने पहुंचे ओला कैब के ड्राइवरों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर  भगाया  |  कलेक्ट्रेट में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने आये ड्राइवरों में से जब एक ने आत्मदाह करने के लिए घासलेट डाला तो पुलिस ने इन ड्राइवरों को तितिर बितिर करने के लिए लाठीचार्ज किया  |  कलेक्ट्रेट में पुलिस ने टैक्सी ड्राइवरों पर लाठीचार्ज किया  |   जिसमें कई ड्राइवर घायल हो गए  |  दरअसल ओला कैब ड्राइवर अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रदर्शन कर रहे थे  |  इस दौरान एक ऑटो ड्राइवर ने आत्मदाह करने के लिए घासलेट डाल दिया  | इसके बाद कलेक्ट्रेट कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया  |  पुलिस ने ऑटो ड्राइवरों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा  |  इस दौरान कई ड्राइवर गिर गए  |  इसके बाद भी पुलिस उन्हें पीटती रही | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Pragya Singh Thakur

बीजेपी नेताओं की मृत्यु का कारण मारण  तंत्र क्रियाओं के जरिये बीजेपी नेताओं पर संकट  शोभा:मानसिक संतुलन खो बैठी हैं प्रज्ञा    सांसद  साध्वी प्रज्ञा सिंह अपने विवादित बयानों के कारण ही चर्चाओं में रहती हैं  | प्रज्ञा की माने तो बीजेपी नेताओं की मृत्यु के पीछे तंत्र की मारण क्रिया काम कर रही है   |  मारण ही एक एक कर बीजेपी नेताओं की मौत की वजह बन रहा हैं  | प्रज्ञा ठाकुर के इस बयान से बीजेपी सकते में हैं और कांग्रेस ने प्रज्ञा की मानसिक स्थिति पर ही सवालिया निशान लगा दिया है |   बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा और विवादों का चोली दामन का साथ है  |  प्रज्ञा  बिना बोले रह नहीं पातीं और उनके बोलते ही विवाद शुरू हो जाता है  | साध्वी प्रज्ञा के बड़बोलेपन पर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक नाराजगी जता चुके हैं |  इसके बावजूद साध्वी प्रज्ञा के कारण बीजेपी को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है |  अब साध्वी प्रज्ञा का कहना है बीजेपी नेताओं की मृत्यु  तंत्र क्रिया मारण के कारण हो रही है  | उनका दावा है बीजेपी नेताओं पर मारण का ख़तरा मंडरा रहा है और यह सब  बीजेपी विरोधी लोग कर रहे हैं  |  प्रज्ञा जब ये सब बोल रही थीं तो बीजेपी के तमाम नेता दाएं बाएं देख रहे थे  |  सांसद प्रज्ञा ने कहा मैं जब चुनाव लड़ रही थी तब एक महाराज जी आए थे उन्होंने कहा था ये बहुत बुरा समय चल रहा है विपक्ष एक मारण  शक्ति का प्रयोग आपकी पार्टी और उसके नेताओं के लिए कर रहा है  |  ऐसे में आप सावधान रहें  |  इसके बाद मैं यह बात भूल गई थी, लेकिन अब जब मैं ये देखती हूं कि हमारी पार्टी के नेता यूं एक के बाद एक जा रहे हैं तो मुझे उन महाराज जी की बात याद आ रही है  |  विवादित बयानों के चलते सुखियों में रहने वाली भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के इस बायान पर बीजेपी नेता खीजते हुए नजर आये  | पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली और पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल गौर की श्रद्धांजलि सभा में साध्वी प्रज्ञा के इस बेतुके बायान  को लेकर जब कैलाश विजयवर्गीय, प्रभात झा, गोपाल भार्गव सहित अन्य नेताओं से पूछा गया तो उन्होंने कोई प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया  |  लेकिन कांग्रेस ने आक्रामक होकर प्रज्ञा सिंह पर हमला बोला  |  कांग्रेस मीडिया सेल की अध्यक्ष शोभा ओझा ने कहा कि," साध्वी का  बयान बेहद आपत्तिजनक है  वो अपना मानसिक संतुलन खो चुकी हैं  |  उन्हें इलाज की जरूरत है और उनके लिए सही जगह पागलखाना है  |  सांसद प्रज्ञा ठाकुर के बड़बोलेपन से पूरी बीजेपी नाराज है  |  उनके इस बायान के बाद  | बीजेपी के आला नेताओं ने उन्हें एक बार फिर सोच समझ के बोलने की नसीहत दी है  | क्योंकि साध्वी प्रज्ञा कुछ तो भी बोलकर बीजेपी को हंसी का पात्र बना देती हैं  |  एमपी बीजेपी के नेताओं ने प्रज्ञा के इस बायान की जानकारी भी केंद्रीय नेतृत्व को दे दी है  |             

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 WEATHER MP

पानी मे बहे युवक को लोगों ने बचाया   नदी के पुल -पुलियाओं पर पानी हो तो उसे पार नहीं करना चाहिए |  लेकिन लोग मानते नहीं हैं और हादसे का शिकार हो जाते हैं | आज भी एक युवक की उस समय जान पर बन आई जब उसने पानी वाले पुल से बाइक निकलने की कोशिश की और पानी में बहाने लगा  | वो तो गनीमत रही कि लोगों ने वक्त रहते उसे बचा लिया  |  बैतूल जिले में भारी बारिश हो रही है  |  जिससे नदी नाले उफान पर है  | गांवों से होकर जाने वाले रास्ते भी बन्द  जैसे हैं  |   है ऐसे हालात में लोग नदी पर बने रपटे पार कर रहे है   |  ये नजारा मुलताई तहसील का है  | गांव को जाने वाले रपटे पर तेज बहाव था और एक युवक मोटरसाइकिल से रपटे को पार करने लगा और वह मोटरसाइकिल सहित बह गया   | युवक को बहता देख वँहा खड़े लोगो ने दौड़कर युवक  को पानी में बहाने से रोक लिया  |  बड़ी मश्शकत के बाद इसे पानी से रोड पर लाया गया   |  हालाँकि प्रशासन का दावा है कि ऐसे स्थानों पर उसकी टीम तैनात है लेकिन  इस दृश्य को देखने के बाद पता चलता है कि प्रशासन के दावे झूठे हैं  | ऐसे में लोगों को अपनी जान की रक्षा खुद करना चाहिए जहाँ भी पुल -पुलियाओं पर बारिश का पानी हो उसे पार नहीं करना चाहिए  | क्योंकि सावधानी हटी और दुर्घटना घटी |        

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 GOVIND SINGH

अवैध उत्खनन के लिए पुलिस जिम्मेदार  बीजेपी के लोग आतंकी गतिविधियों में    सहकारिता मंत्री गोविन्द सिंह ने कहा  कि मध्यप्रदेश में हो रहे अवैध उत्खनन के लिए पुलिस अफसर जिम्मेदार हैं |  टेरर फंडिंग के मामले में उन्होंने बीजेपी को आड़े हाथों लिया  और कहा कि बीजेपी लोग आतंकी गतिविधियों में शामिल रहे हैं |   एमपी के सहकारिता मंत्री  गोविन्द सिंह इन दिनों कुछ ज्यादा ही मुखर हैं  |  पिछले दिनों उन्होंने कहा था कि हम अवैध उत्खनन नहीं रोका पाए  | अपनी हिन् सरकार में मैं हार गया हूँ   |  अब गोविन्द सिंह ने अवैध उत्खनन के लिए पुलिस अफसरों को जिम्मेदार ठहराया  और  कहा- 90 प्रतिशत पुलिस अधिकारी अवैध उत्खनन करा रहे हैं  | बारिश में प्रतिबंध लगने के बाद भी हो रहा है उत्खनन  |  अफसोस हम अवैध उत्खनन नहीं रोक पा रहे हैं  | शुद्ध के लिए युद्ध की तरह नदियों को बचाने के लिए भी कार्रवाई होना चाहिए  |   टेरर फंडिंग मामले में सहकारिता मंत्री डॉ गोविंद सिंह  ने कहा  बीजेपी के लोग आतंकवादी गतिविधियों में शामिल रहे हैं |  फंडिंग भी करते रहे हैं |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 KALIYASHOT DEAM

एक्सीलेंस कॉलेज के पास दिखा मगरमच्छ   भोपाल में कलियासोत डेम और केरवा रोड पर धारा 144 लगी है इस इलाके में अक्सर बाघ नजर आता रहता है लेकिन अब यहाँ मगर भी दिखने लगे हैं  |  अँधेरा होते ही एक मगर कलियासोत डेम की तरफ से एक्सीलेंस कॉलेज की तरफ जाता हुआ नजर आया  |  इसके बाद इस इलाके में पहरा कड़ा कर दिया गया है  | कलियासोत और केरवा के इलाके में धारा 144 लगी है |  सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक ही लोग यहाँ तफरीह करने जा सकते हैं  | लेकिन इसके बावजूद लोगों की आवाजाही जारी है  |  कलियासोत रोड पर डेम से एक्सीलेंस कॉलेज जाते हुए एक मगरमच्छ लोगों को दिखा तो कुछ कार सवार लोगों ने उसका वीडिओ बनाया  |  इस वीडिओ के वायरल होते ही यहाँ लगी धारा 144 पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं  | अब प्रशासन ने इस इलाके में सख्ती शुरू कर दी है  |  इधर वन विभाग की टीम भी मगर की तलाश में जुट गई है  |  वन विभाग का मानना है कि बड़े तालाब से कलियासोत डेम होते हुए ये मगर एक्सीलेंस कॉलेज के इलाके में पहुंचा होगा  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 ADHIKARI GRAHAN

अपराधों के मामले में है सबसे संवेदनशील थाना  यहाँ आकर सस्पेंड और बदनाम होते हैं थानेदार     एक ऐसा पुलिस स्टेशन है जहां कोई भी थानेदार के रूप में पदस्थ नहीं होना  चाहता   | इस थाने में जो भी थानेदार आये किसी न किसी कारण से  उनको  कार्रवाई का शिकार होना पड़ा  |  इस थाने में आये थानेदारों को या तो कुर्सी से हाथ धोना पड़ता है   |  या फिर बदनामी झेलनी पड़ती है  | यह थाना आपराधिक मामलों में सबसे संवेदनशील  है | अवैध खनन , जुआ सट्टे का कारोबार और चोरी लूट की वारदात यहां आम बात हो गई है  |  क्या किसी थाने की कुर्सी कलंकित हो सकती है  |  बीते कुछ सालो में जो भी थानेदार आया   |  उसे किसी न किसी वजह से कुर्सी से हाथ धोना पड़ा   |  और खुद की वर्दी पर भी बदनामी का दाग झेलना पड़ा  |  यह जानकार आपको भी हैरानी हुई होगी   | पर ये सच है   |  यह गाडरवारा थाना है |   नरसिंहपुर जिले का यह थाना आपराधिक मामलों में सबसे संवेदनशील माना जाता है   | अवैध खनन , जुआ सट्टे का कारोबार और चोरी लूट की वारदात यहां आम बात है  |  पिछले डेढ़ साल के आंकड़ों को देखा जाए तो 17 मामले अवैध खनन , 2 बड़े घोटाले , 4 अपहरण 9 हत्याएं 11 महिला सम्बन्धी अपराध और जुआ एक्ट के तहत 19 मामले दर्ज  हैं  |  जिनके कार्यवाही के नाम पर कहीं न कहीं पुलिस की लापरवाही  सामने आई   | और थाने में पदस्थ लगभग हर थानेदार को किसी न किसी  वजह से  लाइन अटैच कर दिया गया  |  आइये नजर डालते है  पिछले कुछ साल के आकड़ों पर  |   यहां पदस्थ थानेदार आरडी मिश्रा 2011, पीएस ग्रेवाल 2011, शैलेश मिश्रा 2013, उमेश तिवारी2015, मुकेश खम्परिया 2016, अरविंद दुबे2018 ,संजय दुबे 2019 ,अरविंद चौबे 2019, रामफल गोंड 2019, गाडरवारा टी आई के पद से हटाया जा चुका है  | इसे लेकर खुद जिले के ए एसपी बताते है की एक दर्जन से अधिक थाना प्रभारियों को लगातार हटाया गया है  |   हालाकि इसके पीछे वह इन प्रभारियों की कर्तव्यनिष्ठा में चूक होना बता रहे हैं  |  जिसके परिणाम स्वरूप उन्हें हटाया गया है  |   और यही भय नरसिंहपुर में पदस्थ हर नगर निरीक्षक को सताता है  | कि कहीं उनके हिस्से में  यह कांटो भरी कुर्सी न आ जाए |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 WEATHER MP

एक साथ तीन मानसूनी सिस्टम हुए सक्रिय   तीन मानसूनी सिस्टम के सक्रिय होने के साथ ही बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही हवाओं का मध्यप्रदेश के ऊपर टकराव  हो रहा है  |  इस वजह से शुक्रवार रात से पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश हो रही है  | मौसम विज्ञानियों ने भोपाल, उज्जैन, इंदौर, होशंगाबाद संभाग और हरदा जिले में भारी बारिश की चेतावनी दी है  |  इसके अलावा ग्वालियर, जबलपुर, नरसिंहपुर, सतना, रीवा, सिंगरौली में तेज बौछारें पड़ने की संभावना जताई है  | इस दौरान नदी नाले लबालब हो गए हैं और जगह जगह बांधों के गेट खोलना पड़ गए हैं |   अगले छतीस घंटों तक मध्यप्रदेश का मौसम ऐसा ही बना रहेगा  |  कुछ इलाकों में तेज तो कहीं मध्यम बारिश हो रही है भोपाल में भदभदा और कलियासोत डेम के गेट कगोल्ने और बंद होने का सिलसिला चल रहा है  |  वहीँ इटारसी में तवा डेम के  सभी 13 गेट खोले गए  |  प्रत्येक गेट  को 14- 14 फीट खोलकर 2 लाख छियानबे  हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है  | 3 साल बाद तवा डेम के सभी गेट खोले गए हैं   | तवा के गेट खुलने से नर्मदा का जल स्तर बढ़ना शुरू हो गया है  | इस समय प्रदेश के तक़रीबन अधिकांश तालाब और बांध लबालब हो गए हैं |  वरिष्ठ मौसम विज्ञानी उदय सरवटे ने बताया कि वर्तमान में ओडिशा कोस्ट पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है  |   इस सिस्टम में पिछले दिनों विदर्भ पर सक्रिय ऊपरी हवा का चक्रवात भी शामिल हो गया है|  मानसून ट्रफ रीवा से होकर बंगाल की खाड़ी तक जा रहा है  |  इसके अतिरिक्त गुजरात के दक्षिणी भाग पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है  |  इस सिस्टम के कारण अरब सागर से बड़े पैमाने पर नमी के आने का सिलसिला जारी है |  ओडिशा कोस्ट पर बने सिस्टम और गुजरात पर बने चक्रवात के कारण बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही हवाओं का मप्र के ऊपर टकराव हो रहा है  |  शुक्रवार रात के बाद से बनी इस स्थिति के कारण ही पूरे प्रदेश में तेज बौछारें पड़ने का सिलसिला शुरू हो गया  |  इस तरह की स्थिति अभी 2-3 दिन तक बनी रह सकती है  |  इस दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश होने की भी आशंका है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 NARENDRA MODI

कृष्ण  गांधी और स्वच्छता पर मन की बात    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने अपने रेडियो प्रोग्राम 'मन की बात' के जरिए देश को संबोधित किया |   पीएम मोदी ने भगवान श्री कृष्ण और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया |   साथ ही स्वच्छता अभियान, फिट इंडिया समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी |  उन्होंने कहा, पिछले दिनों हम लोगों ने कई त्योहार मनाए. शनिवार को देश में श्री कृष्ण जन्म-महोत्सव मनाया गया |   मित्रता कैसी हो तो सुदामा वाली घटना कौन भूल सकता है और युद्ध भूमि में इतनी सारी महानताओं के बावजूद भी उन्होंने सारथी का भार स्वीकारा |   मन की बात में पीएम ने कहा, आज भारत एक और बड़े उत्सव की तैयारी में जुटा है और वह है महात्मा गांधी की 150वीं जयंती |   मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने कहा, गांधी जी ने किसानों की सेवा की, जिनके साथ चम्पारण में भेदभाव हो रहा था |   उन मिल मजदूरों की सेवा की, जिन्हें सही मजदूरी नहीं मिल रही थी |  गांधी जी ने गरीब, बेसहारा और कमजोर लोगों की सेवा को अपने जीवन का परम कर्तव्य माना |  पीएम ने कहा, गांधी जी ने सेवा शब्दों में नहीं - जी करके सिखाई थी |   सत्य के साथ गांधी जी का जितना अटूट नाता रहा है, सेवा के साथ भी उतना ही अनन्य अटूट नाता रहा है...पीएम मोदी ने कहा, इस बार 2 अक्टूबर को जब बापू की 150वीं जयंती मनाई जाएगी तो इस मौके पर हम उन्हें न केवल खुले में शौच से मुक्त भारत समर्पित करेंगे बल्कि उस दिन पूरे देश में प्लास्टिक के खिलाफ एक नए जन-आंदोलन की नींव रखेंगे |  उन्होंने कहा  कल, हिन्दुस्तान में श्री कृष्ण जन्म-महोत्सव मनाया गया  |  मित्रता कैसी हो, तो सुदामा वाली घटना कौन भूल सकता है और युद्ध भूमि में इतनी सारी महानताओं के बावजूद भी सारथी का भार स्वीकारना |  कोई कल्पना कर सकता है कि कैसा व्यक्तित्व होगा उनका कि आज हजारों साल के बाद भी समस्याओं के समाधान के लिए कृष्ण का उदाहरण दे सकते हैं  |  हर कोई व्यक्ति श्री कृष्ण के जीवन से वर्तमान की समस्याओं का समाधान ढूंढ सकता है  |  मन की बात के दौरान पीएम मोदी ने मैन वर्सेस वाइल्ड का भी जिक्र किया |   उन्होंने कहा, भारत का संदेश, उसकी परंपरा, संस्कार यात्रा में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता, इन सारी बातों से विश्व को रूबरू कराने में ये एपिसोड बहुत मदद करेगा, ऐसा मेरा पक्का विश्वास  है |  पीएम ने कहा, यह न्यू इंडिया है. हम लक्ष्यों को जल्दी से जल्द पूरा करते हैं |   हमने 2019 में ही अपने यहां टाइगर की संख्या दोगुनी कर दी है |  भारत में बाघों की संख्या ही नहीं बल्कि संरक्षित इलाकों और कम्युनिटी रिजर्व की संख्या भी बढ़ी हैं |   भारत में बाघों की आबादी 2967 है |   उन्होंने कहा,  29 अगस्त को ‘राष्ट्र खेल दिवस’ के रूप में मनाया जाता है |  इस अवसर पर हम देश भर में ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ शुरू करने वाले हैं |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 BAADH

भारी बारिश के चलते सुखी नदी में आई बाढ़   बैतूल में शुक्रवार की रात से तेज बारिश हो रही है  |   पिछले 10 घंटे के भीतर 40 मिमी बारिश दर्ज की गई है  |तेज बारिश से नदी-नालों में बाढ़ के हालात बन गए हैं | इस कारण बैतूल से भोपाल के बीच सड़क संपर्क बन्द रहा   |  शाहपुर तहसील के भौरा के पास सुखी नदी में बाढ़ के कारण पुल पर पानी आ गया है  |  धार और भौरा के पास वाहनो की लंबी कतारें लगी हुई है  |  बारिश लगातार जारी रहने के कारण शाहपुर में भी माचना नदी का पानी पुल पर  है   |  इससे शाहपुर और बैतूल के बीच भी सड़क सम्पर्क  बंद सा है   | बैतूल जिले में इस सीजन में अब तक 718 मिमी बारिश हो चुकी है  | जिले के आमला ब्लॉक में  तेज बारिश हो रही है  | इलाके की सभी नदियों में बाढ़ की स्थिति है  | आमला से खानापुर मार्ग पर कुड़मुड़ नदी में बाढ़ से पुल बना रही कम्पनी की मशीनें डूब गईं हैं  |   पुल के पास गिट्टी से भरा खड़ा डम्पर भी पानी अधिक आ जाने से फंस गया |  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 KRISHNA JANMASHTAMI

हर जगह जय कन्हैया लाल की जयकारे   देश भर में कृष्ण जन्मोत्सव बड़ी धूम धाम से मनाया जा रहा है  | भोपाल के बरखेड़ी स्थित प्रसिद्ध राधा कृष्ण मंदिर  में यादव सामज ने कृष्ण जन्मोत्सव  कार्यक्रम का आयोजन किया | भगवान् कृष्ण को नए वस्त्र पहनाएं गए  | आयोजन में भक्त भजनों में झूमते नाचते नज़र आये  |  भोपाल के बरखेड़ी स्थित  राधा कृष्ण मंदिर में यादव समाज में  कृष्ण जन्मोत्सव का कार्यक्रम रखा | रात्रि 12 बजे भगवान श्री कृष्ण की आरती की गई   |  और  भजन का आयोजन किया गया | आयोजन में सभी भक्त  भजनों पर  झूमते नाचते नज़र आये | मंदिर में जहाँ बच्चे भगवान कृष्ण के रूप  में नज़र आये  | वहीं बच्चियों ने  राधा की  पोषक पहनी | आयोजन के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया | इस अवसर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे | जगह जगह हांथी घोडा पालकी जय कन्हैया लाल की के जयकारे लगाए गए | कृष्ण भगवान् की मूर्ती को पालकी में बैठाकर घुमाया गया  |

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 NAGAR NIGAM GANESH

निगम चलाएगा पंडाल प्रतियोगिता, मिलेगा इनाम     शहर को स्वच्छ रखने नगर निगम ग्रीन गणेश अभियान चलाएगा  | इस अभियान में  पर्व के दौरान शहर में फैलने वाले कचरे और अपशिष्ट पदार्थों  की रोकथाम  की जाएगी  | और स्वच्छ गणेश पंडालों को इनाम भी दिया जाएगा | कुछ दिनों बाद शुरू हो रहे दुर्गा और गणेश उत्सव को लेकर | शहर को साफ सुथरा रखने नगर निगम ने अपनी तैयारियों को शुरू कर दिया है | भोपाल निगम आयुक्त बी विजय दत्त ने कहा की पर्व के दौरान शहर में फैलने वाले कचरे और अपशिष्ट पदार्थ की रोकथाम के लिए  |  नगर निगम ग्रीन गणेश पहल की शुरुआत करने जा रहा है   |  जिसमे स्वच्छ पंडाल के तहत प्रतियोगिता का  प्रावधान है किया गया है इसमें स्वछता रखने वाले पंडालों को इनाम भी दिया जाएगा  | प्रथम द्वितीय तृतीय को 51 हजार 21 हजार और 11 हजार के इनामों  से सम्मानित किया जाएगा |  साथ ही शहर के प्रमुख घाटों पर साफ-सफाई,क्रेन,नाव,और पर्याप्त बिजली व्यवस्था के साथ  | पंडालों से उत्सर्जित पूजा सामग्री को एकत्रित किया जाएगा   | शहर स्वच्छ और साफ़ रहे इसका विशेष रूप से खयाल रखा जायेगा  |

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

SHAMSHAN GHAT

शमशान घाट को लेकर लापरवाह प्रशासन   सरकार विकास के लाख दावे करे लेकिन हकीकत कुछ और ही है  | हालत यह है कि कई गॉंवों में अब तक शमशान घाट तक नहीं है  और किसी की मृत्यु हो जाए तो ग्रमीणों को मज़बूरी में खेतों में अंतिम संस्कार करना पड़ता है   | वहीं बरसात में खेतों में फसल की बुवाई होने से  समस्या और भी बढ़ जाती है  | ऐसे में अंतिम संस्कात के लिए लोगों को आसपास के कस्बों और शहरों का रुख करना पड़ता है  |  सीहोर जिले की आष्टा तहसील के ग्राम पंचायत जताखेड़ा अंतर्गत आने वाले बाउपुरा गांव के निवासी श्मशान घाट नहीं होने के कारण बहुत परेशान हैं  |शमशान  घाट नहीं होने के कारण गांव में किसी की मृत्यु होने पर खेतों में अंतिम संस्कार करना पड़ता है | वही बारिश में मृत्यु होने पर ग्रामीणों को गांव से 5 किलोमीटर दूर आष्टा शहर के मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार करना पड़ता है |  ग्रामीणवासी पार्वती बाई कुशवाहा का दाह संस्कार करने गांव से बाहर दूर शहर के मुक्तिधाम में आये थे   | मुक्तिधाम में  ग्रामीणों ने बताया कि गांव में  कोई  शमशान नही है  | और गांव के पास खेत पर दाह संस्कार करते है | लेकिन बारिश में खेतों में फसल बोयी जाती है | वहां  तार बाँध दिए गए हैं | ऐसे में शव को आष्टा लाना पड़ा  | गांव में श्मशान की सही जगह कौनसी है किसी को पता नहीं  | नेताओं और अधिकारीयों  से कई बार ग्रामीण अपनी शिकायत कर चुके हैं लेकिन अब तक इसका कोई नतीजा नहीं निकला   | पहले लोग जहाँ अंतिम संस्कार करते थे अब वहां तक जाने का रास्ता ही नहीं बचा है     ऐसे में बारिश में अंतिम संस्कार गांव से दूर शहर के मुक्तिधाम में  किये जा रहे हैं | ग्रामीणों  का कहना है कि हम अपने पूर्वजों के समय से यहाँ दाह संस्कार करते आये है | लेकिन अब कुछ बीते वर्षो से यह दाह संस्कार करने में परेशानी हो रही |  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

SHRINGAR

होठों से लगी बांसुरी और सजा मोरपंख मुकुट   गोटेगांव के परमहंसी स्थित त्रिपुर सुंदरी माता मंदिर में भगवती की प्रतिमा का श्रीकृष्ण रूप में मनोहारी श्रृंगार किया गया है |  माँ त्रिपुर सुंदरी भगवान् कृष्ण जैसी नजर आयीं  |  उनके सिर पर मोरपंख का मुकुट था और होठों पर बांसुरी  | नरसिंहपुर जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव  धूमधाम से शुरू हो गया है  |  आर्कषक रूप से सजे मंदिरों में भगवान राधा-श्रीकृष्ण की मनोहारी झांकिया सजाई गईं हैं और तोरण द्वारों से मंदिरों के कपाट भगवान के जन्म का उत्सव मना रहे हैं  |   गोटेगांव के परमहंसी स्थित त्रिपुर सुंदरी माता मंदिर में भगवती की प्रतिमा का श्रीकृष्ण रूप में मनोहारी श्रृंगार किया गया है  |   खास परिधान में श्रीकृष्ण बनी माता के होठों से बांसुरी लगाई गई है तो वहीं मोरपंख का मुकुट माता के सिर की शोभा बढ़ा रहा है  |  मां की प्रतिमा की दोनों तरफ कामधेनु गायों की झांकी यहां आने वाले श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर रही हैं |   इस मंदिर में अक्सर मां का ऐसा ही श्रृंगार किया जाता है  |   सावन सोमवार के दिन भी मां को भगवान भोलेनाथ के रूप में सजाया गया था  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

JANMASHTMI

50 करोड़ के जेवरात से राधाकृष्ण की मूर्ति का श्रृंगार  सुरक्षा में लगे 100  जवान, CCTV से  निगरानी   जन्माष्टमी का त्यौहार पूरे देश में हर्षो उल्लास के साथ मनाया जा रहा है |   ग्वालियर के गोपाल मंदिर में जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान राधाकृष्ण का श्रृंगार करीब 50 करोड़ रुपए के जेवरातों से किया गया   |  जेवरातों को कोषालय से कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिर लाया गया |  मूर्ती की सुरक्षा में करीब सौ  जवान लगाए गए  हैं   |   साथ ही CCTV से  मंदिर की निगरानी की जा रही  | ग्वालियर के फूलबाग गोपाल मंदिर में जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान राधाकृष्ण का श्रृंगार करीब 50 करोड़ रुपए से  अधिक के जेवरातों से किया गया   | सिंधिया राजवंश के ये प्राचीन जेवरात मध्यभारत की सरकार के समय गोपाल मंदिर को सौंप दिए गए थे |   इन बेशकीमती जेवरात  हीरे और पन्ना जड़ित हैं   |   जेवरातों को कोषालय से कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिर लाया गया   |   जेवरातों को  गंगाजल से धोने के बाद भगवान को पहनाए गए |  गौरतलब है की भगवान राधाकृष्ण की प्रतिमा को  जेवरात से सजाने  की परंपरा आजादी के पूर्व से है   |  राधा कृष्ण की प्रतिमाओं को बेशकीमती जेवरात पहनाये जाने के बाद मंदिर की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गए हैं  | जन्माष्ठमी पर  सिंधिया राजपरिवार के लोग व  मंत्री,राधाकृष्ण के  दर्शन को आते थे   | आजादी के बाद गोपाल मंदिर से  जुड़ी संपत्ति जिला प्रशासन व निगम प्रशासन के अधीन हो गई है  |  नगर निगम ने इन जेवरातों को बैंक लॉकर में रखवा दिया  |  वर्षों तक ये लॉकरों में रखे रहे   |  साल 2007 में निगम आयुक्त   डॉ. पवन शर्मा  ने  निगम की संपत्तियों की पड़ताल कराई  |  उसमें इन जेवरातों की जानकारी मिली  |   जिसके  बाद तत्कालीन महापौर विवेक शेजवलकर और निगमायुक्त ने  जन्माष्टमी के दिन भगवान राधाकृष्ण की प्रतिमाओं को इन जेवरातों से श्रृंगार कराने की परंपरा शुरू कराई  |   उसके बाद हर वर्ष इस  परंपरा का पालन किया जा रहा  हैं  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

HUNGAMA

दो शिक्षक भरोसे स्कूल, बच्चों के साथ खिलवाड़     शिक्षकों के स्कूल नहीं आने पर बच्चों ने जमकर हंगामा  किया और नारेबाजी की  | बच्चों ने ग्राम पंचायत के दरवाजे पर बैठ कर प्रदर्शन किया  साथ ही सड़क पर  चक्का जाम कर दिया   |  बच्चों का कहना है की एक तो वैसे ही शिक्षकों की स्कूल में कमी है |  उस पर  पदस्थ शिक्षक भी स्कूल नहीं आते  |  जिससे उनकी पढाई पर बुरा असर पड़ रहा  | सागर के  रहली विधानसभा के छिरारी मोहली माध्यमिक शाला में पदस्थ शिक्षक स्कूल नहीं पहुंचे तो बच्चों हंगामा कर दिया  |  बच्चे  ग्राम पंचायत में जाकर पंचायत के दरवाजे पर बैठ गए  और नारेबाजी की   | शिक्षकों के स्कूल नहीं पहुंचने पर  बच्चों ने चक्का जाम कर दिया  |   हंगामे की  खबर लगते ही थाना चौकी प्रभारी दल बल के साथ मोहली गांव पहुंचे |  तब जा के  मामला शांत हुआ   |  वहीं ग्रामीणों का कहना है कि बच्चे शिक्षकों के अभाव में ना तो अपना कोर्स कर पा रहे हैं   | और ना ही पढ़ पा रहे |   शिक्षक अप डाउन करते हैं   |  और जल्दी चले जाते हैं   | शिक्षक स्कूल न आने और देर से आने के लिए कोई न कोई बहाना तैयार रखते हैं |  माध्यमिक विद्यालय में  6 विषय हैं और  पढ़ाने के लिए केवल 2 शिक्षक   |   जिनमें एक अतिथि शिक्षक कभी कभी  ही आती हैं  |  ग्राम के पूर्व सरपंच संजू दीवान  ने शिक्षकों को और बढ़ाने की  प्रशासन से मांग की है  |  इस संबंध में प्रधानाध्यापक सुशीला बागरी ने  बताया कि मैं जरूरी मीटिंग अटेंड करने संकुल सरारी गई थी  |  यह मामला  भाजपा के पूर्व मंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव के  क्षेत्र का है   |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

PADHAI SAAMAGRI

मसूद ने कहा नेक काम में सब के साथ हूँ    भोपाल में सिंधु नवजागरण समिति ने  300 गरीब व निर्धन बच्चो को स्कूली सामग्री का वितरण  किया  |  इस मौके पर विधायक आरिफ मसूद ने कहा ऐसे सेवा कार्य करने वालों को बधाई और हर नेक कार्य में मैं सबके साथ  हूँ  |  भोपाल के संत नगर में सैंकड़ों गरीब बच्चों को पठन पाठन की सामग्री वितरित की गई   |  सिंधु जागरण समिति ने यह सामग्री वितरित की  |  इस मौके पर मौजूद विधायक आरिफ मसूद ने कहा ये बड़ा ही नेक कार्य है |  गरीब व निर्धन बच्चो को शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग करना सबसे अच्छा कार्य है  |   मेरे लिए बडा ही सौभाग्य है मुझे ऐेसे कार्यक्रम में आने का मौका मिला है  |  विधायक आरिफ मसूद ने कहा मैं मध्य क्षेत्र का विधायक हूं |   प्रदेश में कांग्रेस की  सरकार है   |  इसलिए आपकी जो भी समस्या हो मैं आपके साथ हूं  |  मैं आपकी समस्याओ को मुख्यमंत्री तक पहुंचाकर उनका निराकरण करवाऊंगा |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

MARKSVADI

पुलिस पर असामाजिक तत्व पड़ रहे हैं भारी अपराध नहीं रुके तो  होगा उग्र आंदोलन   मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने बढ़ते अपराध और पुलिस की निष्क्रियता  को लेकर ग्वालियर में पुलिस स्टेशन का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया |  माकपा का कहना है की  क्षेत्र में  मारपीट छेड़छाड़  नशीले पदार्थों  का व्यापार  जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही है  | और  शिकायत के बावजूद पुलिस कोई कार्यवाई नहीं करती  |  माकपा ने चेतावनी देते हुए कहा की अगर असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की तो वो उग्र आंदोलन करेंगे  | मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने  कम्पू थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराध और पुलिस की निष्क्रियता के खिलाफ  थाने  का घेराव कर प्रदर्शन किया  |  और एक ज्ञापन  वरिष्ठ पुलिस प्रशासन को सौपा |  जिसमे चेतावनी दी यदि पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही नही की तो उग्र आंदोलन किया जायेगा  |  इस प्रदर्शन में अवाड़पूरा |  खजांची बाबा की पहाड़ी कैंसर पहाड़ी  मांढरे वाली माता इलाके के  रहवासी भी शामिल थे  |  उनकी शिकायत थी कि क्षेत्र में महिलाए और लड़कियों से छेड़छाड़ आम बात है  |  खुलेआम नशीले पदार्थो की बिक्री हो रही है  |   और असामाजिक तत्वों का बोलबाला है  | इधर थाना प्रभारी का कहना है कि जो घटनाएं है  |   वह मेरे आने से पहले की है |  उनपर उचित कार्यवाही की जायेगी |  उन्होंने प्रदर्शकारियों को आश्वस्त किया कि पुलिस हर पीड़ित के साथ खड़ी है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 ARIF AKIL

शिवराज ने क्षेत्र का विकास नहीं किया    बुधनी के रेहटी में प्रभारी मंत्री आरिफ अकील के निशाने पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रहे |  अकील ने कहा हमें तो लगा था कि यहाँ बहुत विकास हुआ होगा  | लेकिन शिवराज सिंह ने तो अपनेइलाके का ही विकास नहीं किया  |  सरकार के अभियान आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री आरिग अकील रेहटी पहुंचे  |  यहाँ उन्होंने जान समस्याएं सुनीं और ततकाल उनके निराकरण के निर्देश दिए  | अकील के इस कार्यक्रम में जिले के सभी आला अधिकारी मौजूद थे  | अकील ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि   मध्यप्रदेश में कमलनाथ की सरकार है जो सब के काम कर रही है  | ये इलाका पांव पांव वाले भैया का है   | जो मुंगेरी लाला के सपने देखते रहते हैं |  उन्होंने अपने ही क्षेत्र का कोई विकास नहीं किया |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 SARKAR

नए नियम लाकर किसानो को फिर ठगने का प्रयास   कमलनाथ सरकार के किसान कर्ज माफी के बदलते प्रारूप पर पूर्व राजस्व मंत्री कमल पटेल ने निशाना साधते हुए कहा की  |   सरकार ने नया प्रारूप लाकर  एक झटके में  5 लाख किसानों को कर्ज माफी से वंचित कर दिया  |  यह सरकार किसानो को  ठगने का नया रास्ता ढूढ़ रही है  |  और खुद तबादला उद्योग में व्यस्त है  |  पूर्व राजस्व मंत्री कमल पटेल ने कमलनाथ सरकार पर हमला करते हुए कहा की प्रदेश की सरकार ने किसानो के साथ धोखा किया है  |  कर्जमाफी को लेकर बनाए गए नए प्रारूप  पर कमल पटेल ने  कहा कि प्रदेश के किसानों को ठगने का नया प्रयास किया जा रहा है  | उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कर्जमाफी को लेकर एक के बाद एक कई प्रारूप लेकर आ रही है   |  पहले लाल, पीले, हरे, नीले फार्म भरवाए गए   |  अब कुछ नए नियमों के साथ नये प्रारूप सामने आ रहे हैं   |  लेकिन प्रदेश के किसानों में कांग्रेस सरकार के खिलाफ भयंकर असंतोष है  |  प्रदेश में किसानों के हितों की लगातार अनदेखी की जा  रही है   |   पटेल ने कहा की  पूरे प्रदेश में किसान त्राहि त्राहि कर रहा है  |  और सरकार तबादले के उद्योग में व्यस्त है  |  ऐसा लग रहा है  कि यह सरकार तबादले के जरिए भ्रष्टाचार का रिकार्ड बनाकर  गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज करवाना चाहती है   | लेकिन अब हम चुप नहीं बैठेंगे   |  अब किसानों को साथ लेकर सरकार के खिलाफ एक बड़ा जन आन्दोलन करेंगे   | और किसानों को उनका हक दिलाएंगे |    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 INX GHOTALA

CBI सबूतों के आधार पर कर रही कार्यवाई   केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने INX घोटाले को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा की    | कांग्रेस अपने पापों को छुपाने के लिए इसे बदले की कार्यवाई का नाम दे रही है  |  CBI सबूतों के आधार पर कार्यवाई कर रही  | तोमर ने कहा की  कानून से बड़ा कोई नहीं है  |  INX घोटाले में फंसे पी चिंदबरम को लेकर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बड़ा बयान देते हुए कहा की कानून से बड़ा कोई नही है   | फिर चाहे पूर्व मंत्री हो, या वर्तमान मंत्री |  सब कानून की जद में आएंगे   |  इसके साथ ही नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि बीजेपी की सरकार में देश और राज्य में कानून का राज होता है   |  सीबीआई के पास जो सबूत है| उसके हिसाब से ही पी चिंदबरम के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है    |  लेकिन कांग्रेस के लोग अपने पापों पर छुपाने के लिए उसे बदले की कार्रवाई बता रहे है |   गौरतलब है की  पी चिंदबरम की गिरफ्तारी के बाद से  ही इसे  राजनैतिक रंग दिया जा रहा है   |  कांग्रेस और विपक्षी दल ने बीजेपी पर बदले की राजनीती का आरोप लगाया है   | उन्होंने कहा की 2010  में पी चिदंबरम के गृहमंत्री रहते अमित शाह को गिरफ्तार किया गया था   | और अब उसी का बदला  पी चिंदबरम को गिफ्तार कर लिया जा रहा है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

  RAJESH SHUKLA

सपा विधायक शुक्ल का छलका दर्द  मंत्री सुनते नहीं कोई योजना है नहीं    समाजवादी पार्टी ने कमलनाथ सरकार को बिना शर्त समर्थन दिया है लेकिन सरकार और मंत्रियों से सपा विधायक राजेश शुक्ल भी खुश नहीं हैं |  उनका कहना है अकेले कमलनाथ मेहनत करते रहते हैं  | मंत्री सुनते नहीं हैं और जमीन पर योजनाएं नहीं हैं  |  मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार से अब कुछ विधायकों का मोहभंग होना शुरू हो गया है |  कमलनाथ सरकार मे सब ठीक ठाक नही चल रहा है ,पहले काग्रेस  विधायक के पी सिंह  ने कमलनाथ सरकार की आठ महीने की  कार्यप्रणाली पर सवाल  खड़े किये तो अब समाजवादी पार्टी के विधायक  राजेश शुक्ला ने भी के पी सिंह के की बातों का समर्थन कर कहा है योजनाएं जमीन पर नहीं हैं और मंत्री किसी की सुनते नहीं हैं  | राजेश शुक्ल ने कहा  काग्रेस के इतने वरिष्ठ विधायक की पीडा़ साफ दिख रही है   | सरकार बनने के बाद अधिकारी और मंत्री विधायको के काम को तव ज्जो नही दे रहे हैं  |सरकार मे जो चल रहा है ठीक नही है |  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 RISHWAT

25 हजार लेते पकड़ा गया पंचायत सचिव    लोकायुक्त पुलिस ने एक घूसखोर पंचायत सचिव को 25 हजार रुपये लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया  |  पंचायत सचिव स्वतंत्रता दिवस पर हुए कामों के बिल पास करने के लिए रिश्वत ले रहा था  |  छतरपुर के ईशानगर मे पंचायत सचिव को पच्चीस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथो सागर लोकायुक्त की टीम आज गिरफ्तार किया है  |   ईशानगर पंचायत सचिव अशोक गोस्वामी ने सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र गुप्ता से 15 अगस्त पर मुरम और मिठाई के सत्तर हजार रूपये के बिल पास करने के एवज मे 40 हजार की रिश्वत मांगी थी   |  बाद मे तीस हजार में  सौदा रिश्वत का  सौदा तय हुआ   | इसकी शिकायत पीडित ने सागर लोकायुक्त से कर दी ,सागर लोकायुक्त   पुलिस ने  जाल बिछाकर पंचायत कार्यालय के सामने पंचायत सचिव को पच्चीस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड लिया  |  पंचायत सचिव पर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत सागर लोकायुक्त ने मामला दर्ज कर लिया है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 JANAMASHTAMI

स्कूल-मंदिर हर जगह कृष्ण    हर तरफ जय कन्हैया लाल की के जयकारे के साथ जन्माष्टमी की धूम मची है  |  संत नगर के स्कूल में भी कृष्ण लीलाओं पर आधारित कार्यक्रम हुए  |  पूरे देश में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर मंदिरों में माहौल कृष्णमयी हो गया है  | भोपाल के  संत हिरदाराम नगर के स्कूलों में भी जन्माष्टमी पर्व  बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया   |   साधु  वासवानी स्कूल में नन्हे मुन्ने बच्चे भगवान कृष्ण और राधा के स्वरूप में तैयार होकर स्कूल पहुंचे और   भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का कार्यक्रम पेश किया  |  इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे   |  यहां शिक्षाविद विष्णु ज्ञानी ने अतिथियों का स्वागत किया  | स्कूल के बच्चों को पुरस्कार  दिए गए   | सभी ने भगवान कृष्ण के जन्म दिवस की  बधाई दी   |  इस मौके पर  स्कूल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गए |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 CONGRESS PRADARSHAN

केंद्र पर द्वेषभावना से कार्य करने का लगाया आरोप    INX मीडिया केस में पूर्व गृहमंत्री पी चिदंबरम को सीबीआई के गिरफ्तार करने के बाद भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया  |  कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है की द्वेषभावना के चलते गृह मंत्री अमित शाह ने यह कदम उठाया है  | और CBI  जैसी सरकारी तंत्र  का दुरुपयोग किया जा रहा है  |  पूर्व गृह एवं वित्त मंत्री पी  चिदंबरम की गिरफ्तारी को लेकर युवक कांग्रेस ने  भोपाल में  जमकर प्रदर्शन किया गया   | कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है की  जिस तरह से सरकार सीबीआई का दुरूपयोग कर रही है   |  वह गलत है   | बीजेपी की सरकार बदले की भावना से काम कर रही है   | इसके चलते पूरे देश मे कांग्रेस सड़को पर लड़ाई लड़ेगी  | कांग्रेस का आरोप है की गृह मंत्री  अमित शाह द्वेषभावना से कार्य कर रहे हैं  |  गौरतलब है की हाई कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने पी चिदंबरम  को उनके घर से गिरफ्तार किया था  |  जिसके बाद उनको सीबीआई अधिकारी के साथ रात भर रहना पड़ा  |  कांग्रेस ने कहा की पी चिदंबरम की गिरफ्तारी के विरोध में पूरे देश में प्रदर्शन किया जायेगा |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 NAROTTAM MISHRA

सरकार ने नहीं निभाया कोई वचन   पूर्व जनसम्पर्क  मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कर्ज माफी के प्रारूप को बदलने पर  कमलनाथ  सरकार पर  निशाना साधा   | और कहा  की यह सरकार  यू टर्न वाली सरकार है  | जो बार बार अपने वादों से मुकर रही है  |  यह सरकार धोखा देने वाली सरकार है | मिश्रा ने कहा की  दस दिन में किसान का दो दो लाख माफ़ नहीं होने पर मुख्यमंत्री बदलने की बात कहने वाले  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी मुख्यमंत्री तो नहीं बदला पाए  | खुद जरूर बदला गए  |  कमलनाथ सरकार के कर्ज माफी के प्रारूप को बदलने को लेकर पूर्व जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा  ने सरकार पर बड़ा हमला करते हुए कहा  की यह झूठ बोलने वाली सरकार है |  सरकार ने ना तो किसानो का कर्ज माफ़ किया ना ही बेरोजगारों को भत्ता दिया  | कांग्रेस सरकार यू टर्न वाली सरकार है जो बार बार अपने वादों से मुकर रही है  | राष्ट्रीय अध्यक्ष  राहुल गांधी ने वादा किया था अगर कर्ज माफ़ नहीं हुआ तो वो मुख्यमंत्री बदल देंगे  | मुख्यमंत्री तो नहीं बदले कांग्रेस अध्यक्ष जरूर बदल गए  |  नरोत्तम ने कहा यह सरकार धोखा देने वाली सरकार है |  सरकार ने ना तो जवानो की  छुट्टी का वादा निभाया और ना ही बिटिया को स्कूटी देने का वादा  | किसानो के दो हजार , पांच हजार कर्ज माफ़ किया है | किसानो के साथ धोखा किया गया है |           

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 SHIKAR BAAGH

पन्ना के तेंदुए ने मचाया  रेस्ट हाउस में  मचाया    पन्ना टाइगर रिजर्व के एक टाइगर ने सड़क के पास आकर एक गाय का शिकार किया  तो दूसरी और पन्ना के ही एक तेंदुए ने अमानगंज के आसपास जम के उत्पात मचाया  |  दोनों ही घटनाओं में लोग तमाशबीन बन कर वीडिओ बनाते रहे  |  पन्ना टाइगर रिजर्व के जानवर आसपास के इलाकों में निकल आते है  |  पन्ना  के जरुआपुर सड़क मार्ग पर अचानक एक बाघ सड़क पर आ गया  | लोग कुछ समझ पाते तक तक बाघ ने एक गाय को पकड़ा और सड़क किनारे उसे खिंच कर जंगल की तरफ ले जाने लगा   | बाघ अपने काम में लगा तो सड़क से निकल रहे लोग उसका वीडिओ बनाने लगे   | कहा जाता है बाघ शिकार के समय सबसे ज्यादा खतरनाक होता है और ऐसे में अगर उसे जरा सी भी गड़बड़ी का अंदेशा होता है तो वः किसी पर भी हमला कर सकता है  |  लेकिन लोग इस सब से बेफिक्र बाघ का शिकार ले जाते विडिओ बनाते रहे  |  पन्ना टाइगर रिजर्व का ही एक तेंदुआ अमानगंज  में आ गया   | ते तेंदुआ कई जगह उत्पात मचाता हुआ इधर से उधर भागता फिर और  पुराने  बस स्टैंड के रेस्ट हाउस में घुस गया   |  तेंदुऐ के कारन अमानगंज में दहशत का माहौल है   | पन्ना टाइगर रिजर्व के वन्यप्राणी  आए दिन जंगल से बाहर निकल कर बस्तियों तक आ जाते हैं  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 PRADARSHAN

सरकार और प्रशासन को मृत घोषित कर किया प्रदर्शन     सरकार और प्रशासन को मृत घोषित कर विरोध प्रदर्शन करने का अनोखा मामला सामने आया है   | दरअसल  नर्मदा के सरदार सरोवर  डूब क्षेत्र में आने वाले विस्थापितों की समस्या नहीं सुनी जा रही   | जिसकी वजह से लोगों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन कर  सरकार को मृत घोषित किया  | और मुंडन करवाया |  बड़वानी में डूब प्रभावितों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया है  | नर्मदा के सरदार सरोवर डूब क्षेत्र में हो रही गांवों की हत्या के खिलाफ प्रभावितों ने कारंजा चौराहे पर प्रदर्शन किया   |  सरकार और प्रशासन को मृत घोषित करते  हुए गाँव वालों ने सांकेतिक रूप से विरोध जताया प्रदर्शनकारियों का कहना है की  डूब क्षेत्र में आने से कई गांव उजड़ गए हैं  |   विस्थापियों की समस्या कोई  सुन नहीं रहा  | डूब प्रभावित और विस्थापित लोगों ने सरकार के मृत रवैये को लेकर दुःख जताया   | और कुछ लोगों ने विरोध स्वरुप मुंडन भी कराया  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

BABULAL GAUR

पूर्व सीएम बाबूलाल गौर का  निधन बीजेपी के वरिष्ठ नेता बाबूलाल नहीं रहे  मजदूर से मुख्यमंत्री के पद तक पहुंचे गौर    मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम बाबूलाल गौर का बुधवार सुबह भोपाल में निधन हो गया  |  पिछले कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य खराब था |  मंगलवार को उनकी हालत और भी बिगड़ गई  |  ब्लड प्रेशर कम होने के साथ पल्स रेट भी गिर गया था  |  उनके निधन के बाद भाजपा में शोक की लहर छा गई है |   पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर का सुभाष नगर विश्राम घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया  |  उनकी पार्थिव देह के सामने गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया इसके पहले दोपहर 12 बजे भाजपा कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए उनकी पार्थिव देह को रखा गया |  पूर्व सीएम के निधन पर आज मध्यप्रदेश में आधे दिन का अवकाश और तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है  |  बाबूलाल गौर की मौत की खबर मिलते ही नेता, कार्यकर्ता श्रद्धांजलि देने के लिए उनके घऱ पहुंचे  |  मुख्यमंत्री कमलनाथ ,पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह |   मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री जयवर्धन सिंह के अलावा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव, प्रभात झा के अलावा प्रदेश के तमाम नेताओं और अफसरों  ने भी उनके घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी  |  गौर पिछले 15 दिन से नर्मदा अस्पताल में वेंटीलेटर सपोर्ट पर थे |  डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि गौर की किडनी पूरी तरह काम नहीं कर रही थी |   इससे पहले दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल में उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी  |   दिल्ली से इलाज करवाकर  गौर पिछले महीने की 27 तारीख को भोपाल लौटे थे |  बाबूलाल गौर का जन्म 2 जून 1930  को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के नौगीर गांव में हुआ था  |  एक मजदूर नेता के तौर पर उन्होंने भोपाल में अपनी छवि बनाई और इसके बाद जनसंघ के सदस्य बनकर आगे बढ़े |   अगस्त 2004 में उन्होंने उमा भारती के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री का पद संभाला और 29 नवंबर 2005 को यह पद छोड़ा |  पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की सरकार में वे नगरीय निकाय मंत्री रहे  |  1977 से 2013 तक वे भोपाल की गोविंदपुरा सीट से विधायक रहे |  गौर के निधन पर तमाम राजनेताओं ने शोक व्यक्त किया है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 LOOT

आरोपी सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद   ग्वालियर में अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने सत्संग में जा रही महिला के गले से सोने की  चैन छीन ली   | यह घटना cctv में कैद हो गई है  |  जिसके आधार पर पुलिस ने लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है  |  ग्वालियर के चावड़ी बाजार में बाइक सवार दो लुटेरों ने महिला के गले से चैन छीन ली   |  घटना के बाद  महिला ने 100 नंबर पर चैन स्नेचर  की जानकारी दी  | दोनों आरोपियों की तस्वीरें  सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई | यह  घटना जनकगंज थाना क्षेत्र की है   | जहाँ  सत्संग में जा रही महिला के गले से   दो अज्ञात बाइक सवार  बदमाशों ने   चैन  लूट ली   | महिला के मुताबिक बदमाश काली पल्सर पर सवार  थे   | और एक बदमाश ने पीली और दूसरे ने नीली शर्ट पहने हुई थी  | महिला ने बताया की  एक बदमाश ने पीछे से उनके गले से मंगलसूत्र छीना  तो उन्होंने मंगलसूत्र पकड़ लिया  | जिससे बदमाश आधा मंगलसूत्र ही छीन पाया  |  और फिर आगे  जा रही बाइक पर  बैठकर भाग गया   |  चैन खींचने के तुरंत बाद महिला ने 100 नंबर पर फ़ोन किया  | जिससे तुरंत पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई  | दोनो आरोपी सीसीटीवी कैमरे में हो गए है    पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए  चैन स्नैचर  की तलाश शुरू कर दी है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

MIRCHI BABA

 समय आने पर मिर्ची बाबा दिखाएंगे पुख्ता सबूत  संत नरेंद्र गिरी पर जान से मारने की धमकी का आरोप  लोकसभा चुनाव  में दिग्विजय सिंह की जीत के लिए मिर्ची यज्ञ करने तथा समाधि लेने की बात कर एक बार अपनी किकिरी करवा चुके मिर्ची बाबा   |   स्वामी वैराग्य नंद ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा की |  दिग्विजय सिंह और सिंधिया की हार में  ईवीएम मशीनों में बड़ी गड़बड़ी की गई थी  |  जिसका पुख्ता सबूत उनके पास है  |  और समय आने पर उसको उजागर किया जायेगा |  उन्होंने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष संत नरेंद्र गिरी और उनके सहयोगियों पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए |  लोकसभा चुनाव के बाद एक बार फिर मिर्ची बाबा सुर्ख़ियों में है  |   स्वामी वैराज्ञानंद मिर्ची बाबा ने  ईवीएम मशीनों को कटघरे में खड़ा कर दिया है |  मिर्ची बाबा ने  कहा की  दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया की हार का मुख्य कारण ईवीएम की गड़बड़ी रही | जिसके पुख्ता प्रमाण उनके पास है  |  और समय आने पर वे उन्हें उजागर करेंगे  |    मिर्ची बाबा ने बताया कि लगभग 5500 से ज्यादा जान से मारने की धमकियां उन्हें प्राप्त हुई है |  और 70 सीडीयो  में प्रशासन को शिकायत के साथ उन्होंने धमकियों की रिकॉर्डिंग भी सौंपी है  | मिर्ची बाबा ने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष संत नरेंद्र गिरी और उनके सहयोगियों पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए  है  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 RAJASWA

कहा भगवान भी समस्याओं से निजात नहीं सकते    मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री गोविन्द राजपूत अपने काम से ज्यादा कुछ तो भी बोलने के कारण ज्यादा सुर्ख़ियों में रहते  |गोविन्द राजपूत ने कहा है कि अगर भगवान राम भी अगर एक बार अवतार ले लें तो वो भी समस्यायों का समाधान नहीं कर पाएंगे  | उन्होंने कहा जहाँ लोग मुख्यमंत्री रहे हैं वहां भी अभी बहुत सारे काम बाकि है।  कमलनाथ की कांग्रेस सरकार के राजस्व मंत्री गोविन्द राजपूत  हमेशा अपने बड़बोलेपन के कारण सुर्ख़ियों में रहते हैं  |अब उनका एक विडिओ वायरल हो रहा हे जिसमे मंत्री राजपूत कह रहे हैं कि भगवान राम भी अगर एक बार अवतार ले लें तो वो भी समस्यायों का समाधान नहीं कर पाएंगे   | जाहिर है जब कोई व्यक्ति लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं कर पाता है तो वह इसी तरह के उटपटांग उदाहरण देता है  | इशारे इशारे में गोविन्द राजपूत ने पूर्व और वर्तमान मुख्यमंत्री तक सब पर निशाना साधा और कहा कि बीजेपी और कांग्रेस के मुख्य्मंत्री जहाँ रहे वहां भी  अभी  बहुत काम होना बाकी हैं  |  गोविन्द राजपूत  पिछले दिनों सागर  के सुरखी  में एक सार्वजानिक कार्यक्रम में  शामिल हुए  थे  और वहां उन्होंने ये बयान दिया   | गोविन्द सिंह उन मुख्यमंत्रियों और नेताओं के नाम लेते जो समस्याओं का समाधान नहीं करवा पाते हैं तो ठीक रहता  |  लेकिन  ऐसे में भगवान राम होते तो वे भी समस्यायों का समाधान नहीं कर पाते  | एक कहना दर्शाता है कि गोविन्द राजपूत  भगवान् राम को आज के नेताओं जैसा हल्का मानते हैं |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

OPERATION THEATER

ऑपरेशन थियेटर में पानी रोके गए ऑपरेशन      मध्यप्रदेश में हो रही बारिश सरकारी अस्पतालों की पोल खोला रही है   | हरदा में बारिश के चलते  अस्पताल के वार्डों और ऑपरेशन थिएटर में पानी भर गया  | जिससे अस्पताल की व्यवस्था चरमरा गई  | और मरीजों को परेशानी का सामना करना  पड़ा  | पानी के निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने से  पानी अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में पहुँच गया और मरीजों के ऑपरेशन तक रोकना पड़ गए  .  हरदा  में हुई तेज बारिश के चलते जिला अस्पताल में पानी भर गया  |  जिससे अस्पताल में आये मरीजों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा  | अस्पताल के वार्डों सहित ऑपरेशन थिएटर में भी पानी भर गया  |  जिसके चलते  प्रसूता महिलाओं के ऑपरेशन को रोकना पड़ा  |  इसमें अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही साफ़ देखी जा सकती है  |  अस्पताल में भरे पानी के निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है  |  वार्डों में बारिश का पानी भरने से वार्डों की हालत देखने लायक नहीं बची  | अस्पताल में पानी भरने से मरीजों में संक्रमण बढ़ने का खतरा बढ़ गया है  |  वहीं, मरीजों के साथ परिजनों को भी डर सता रहा है कि  | ऐसी स्थिती में उनके अपनों की हालत खराब होगी तो वह क्या करेंगे |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 NEPAL

कहा नेपाली होने की वजह से हमें स्कूल से निकाला  स्कूल प्रबंधन और प्राचार्य की मनमानी     धार में एक बार फिर  स्कूल प्रबंधन का  लापरवाह रवैया सामने आया है   | दो मासूम बच्चियों ने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर मदद की गुहार लगाई  है  |   बच्चियों ने चिट्ठी में लिखा की हमें नेपाली होने की वजह से स्कूल से निकाल दिया गया  |  हद तो तब हो गई जब प्रबंधन ने  दोनों मासूम बहनों को कुरियर से टीसी भेज दी... जब मामले ने तूल  पकड़ा तो स्कूल प्रबंधन बचता नजर आया  |  भारत और नेपाल के सम्बंध हमेशा से ही अच्छे माने जाते रहे है  | दोनों देशो के बीच बेहतर सांस्कृतिक, राजनीतिक और  आर्थिक रिश्ते कायम है   | लेकिंन धार में दो मासूम बहनो को स्कूल से इसलिए निकाल दिया गया क्यूंकि वह नेपाली है  | बच्चियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर मदद माँगी है | जिसके बाद मामले ने  तूल पकड़ा और अब प्रबंधन अपनी करनी से बचता हुआ नजर आ रहा  | बताया जा रहा है की  ऐमिनेंट पब्लिक स्कूल में  दो नेपाली बहनें अवनिशा खड़का और अनुष्का खड़का नर्सरी में  पढ़ती थी   |  लेकिन यहां इनके साथ अन्य बच्चे और शिक्षकों के द्वारा अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता. |  बच्चियों ने कहा कि उन्हें स्कूल में नेपाली  नेपाली कहकर चिढाया जाता है   | जब स्कूल के शिक्षकों से इनके माता पिता ने शिकायत की तो शिक्षकों और पेरेंट्स के बीच  इस बात  पर तू-तू मैं-मैं भी हुई   | और इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने दोनों बच्चियों को कुरियर से टीसी भेज दी  | वहीं इस पूरे मामले मे जब स्कूल के प्राचार्य से बात की गई तो उन्होंने छात्राओं के पेरेंट्स पर ही अभद्रता करने के आरोप लगा दिए  |   उन्होंने अब छात्राओं के दोबारा प्रवेश देने से  इंकार कर दिया |   वही जब इस मामले मे जिला शिक्षा अधिकारी मंगेश व्यास से बात की गई तो  | उनका साफ कहना था कि  |  ऐसे मामलों में कोई भी स्कूल बच्चों को टीसी देकर निकाल नही सकता| उन्होंने इस मामले की जांच की बात कही और न्याय दिलवाने का भरोसा भी दिया  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 CANARA BANK

ब्रांच मैनेजरों के सुझाव भेजे जायेंगे वित्त मंत्रालय     भारत सरकार की वित्तीय सेवा के निर्देशानुसार  ,  सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में शाखा की  प्रगति हेतु  परामर्श एवं विचार विमर्श कार्यशाला का  आयोजन किया गया   | इस मौक पर बैंकिंग क्षेत्रों की चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया गया  |  सभी बैंकों के ब्रांच मैनेजरों ने बैंक की प्रगति के लिए  अपने विचार  रखे   |  इंदौर में  सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने बैंको के विकास और प्रगति को लेकर  विचार विमर्श  किया   | आयोजन में बैंकिंग क्षेत्र में आ रही  चुनौतियों के बारे में शाखा प्रबंधकों से राय ली गई  | चर्चा में बताया गया की  नियमों का सरलीकरण किया जाएगा और ग्राहकों का विश्वास बैंको के प्रति बढे यह प्रयास किया जाएगा  |  सुझाव एवं परामर्श देने के लिए ब्रांच मैनेजरों की शहर में अलग-अलग स्थानों पर बैठक हुई  | कार्यक्रम के तहत अपने अंचल अधीन सभी शाखा प्रमुखों ने अपनी राय राखी  |  केनरा बैंक ने ब्रिलिएंट कन्वेंशन में केनरा बैंक की राष्ट्रीय स्तर की बैठक का आयोजन किया   | और समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया  |  केनरा  बैंक भोपाल अंचल के महाप्रबंधक राहुल भावे ने बताया की हमारा प्रयास रहेगा की हम अपनी सेवाएं गांव गांव तक पहुंचाएं  | और इसके लिए एक मॉडल भी तैयार किया जा रहा है  |  केनरा बैंक की कार्यपालक निदेशक ए मनिमेख्लाई ने बताया की   | यह पहली बार है जब ब्रांच के विचार और सुझाव  को लिया जा रहा है  |   शाखा प्रमुखों के विचारों का डेटा कलेक्ट कर वित्त मंत्रालय भेजा जायेगा  |  सरकार को यदि कोई आइडिया पसंद आएगा तो उस पर नीति-नियम बनाकर अमल शुरू किया जाएगा  |  मुद्रा ऋण, कृषि ऋण, शिक्षा ऋण, एमएसएमई ऋण पर खास जोर दिया जाएगा  |

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 KAMALNATH

बैंकिंग फर्जीवाड़े का है आरोपी  कमलनाथ ने कहा मेरा कोई लेना देना नहीं    बैंकिंग फर्जीवाड़े केस में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी को गिरफ्तार कर लिया गया है |  इस मामले में सीबीआई ने शनिवार को मामला दर्ज किया था. रतुल को मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया| नीता पुरी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ की बहन हैं और रतुल पुरी कमलनाथ के भांजे हैं|  वहीं, अगस्ता वेस्टलैंड मामले में रतुल पुरी को अग्रिम जमानत मिली हुई है |  उस केस में भी उन पर रिश्वत लेने  का आरोप है  |  इधर कमलनाथ ने कहा इस मामले से उनका कोई लेनादेना नहीं है  ... उन्होंने कहा ये दुर्भावना से की गई कार्यवाही है  |   मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे और मोजरबेयर के तत्कालीन कार्यकारी निदेशक रतुल पुरी के खिलाफ शनिवार को सीबीआई ने केस दर्ज किया था |   ये मामला सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को 354.51 करोड़ रुपये की चपत लगाने से जुड़ा है | रतुल के अलावा एमबीआईएल के प्रबंध निदेशक दीपक पुरी, कंपनी में पूर्णकालिक निदेशक उनकी पत्नी नीता पुरी, एमबीआईएल के पूर्व कार्यकारी निदेशक रतुल पुरी, निदेशक संजय जैन, विनीत शर्मा और अन्य अज्ञात सरकारी सेवकों और अन्य व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक दुर्व्यव्यवहार और आपराधिक साजिश रचने का मामला दर्ज किया गया | जिसमे उन्हें गिरफ्तार किया गया है  |   रतुल की गिरफ्तारी के बाद उनके मामा कमलनाथ ने इसे दुर्भावना पूर्ण कार्यवाही बताया और यह भी कहा इससे मेरा कोई लेना देना नहीं है  |  रतुल पुरी अगस्ता वेस्टलैंड मामले में जांच के घेरे में हैं |   रतुल पुरी पर उनकी कंपनी के जरिए कथित तौर पर रिश्वत लेने का आरोप है |  प्रवर्तन निदेशालय का आरोप है कि रतुल पुरी की स्वामित्व वाली कंपनी से जुड़े खातों का उपयोग रिश्वत की रकम लेने के लिए किया गया |   अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर डील 3,600 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग का मामला है | भारतीय वायुसेना  ने 12 वीवीआईपी हेलिकॉप्टरों की खरीद के लिए एंग्लो-इतालवी कंपनी अगस्ता-वेस्टलैंड के साथ करार किया गया था|   यह करार साल 2010 में 3 हजार 600 करोड़ रुपये का था, लेकिन जनवरी 2014 में भारत सरकार ने इस करार को रद्द कर दिया था|   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

NANHE KALAKARI

12 साल का मृदंग और तबला वादक      कला उम्र और सुविधाओं की मोहताज नही होती   |   कला  का धनी एक ऐसे ही नन्हा और होनहार  कलाकार है अनमोल दिवेदी | अनमोल की छोटी -छोटी  उँगलियाँ  और हाथ जब मृदंग और तबले पर चलते  हैं  तो देखने वालों के मुँह से अपने आप निकल जाता है वह  उस्ताद वाह  | तरपुर  से 120 किलोमीटर दूर एक छोटे से गांव पलटा के अनमोल दिवेदी को आप छोटा उस्ताद कह सकते हैं   | अनमोल के पुरखे  दतिया राजघराने के मृदंग वादक थे और समूचे बुंदेलखंड में उनकी कला को  लोहा माना जाता था ,अनमोल के दादा अवधेश कुमार द्विवेदी भी अपने पिता की तरह एक अव्वल कलाकार  हैं और उन्होंने मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई बड़े मंचो पर अपनी प्रस्तुतियां दी और उन्हें सम्मानित भी किया गया   |  यानी बचपन से ही अनमोल को संगीत विरासत में मिला और अनमोल ने छोटी सी उम्र में तबला और मृदंग बजाना सीखा और आज जब तबले और मृदंग पर अनमोल के छोटे छोटे हांथ चलते हैं तो सुनने और देखने वाले  कह उठते हैं वह उस्ताद वह  |इतना ही नही अनमोल मृदंग के साथ तमाम शास्त्रीय संगीत का गायन भी बखूबी करते है  | अनमोल को हरफनमौला कलाकार कहा जा सकता है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 RD PRAJAPATI

प्रजापति उड़ा रहे हैं नियमों की धज्जियाँ    पूर्व विधायक डी प्रजापति लोगों पर रुतबा ग़ालिब करने के लिए अपनी गाडी पर विधायक लिखकर घूम रहे हैं | जबकि ऐसा करना नियमों के खिलाफ है  ... प्रजापति इलाके के विख्यात आदमी हैं इसलिए पुलिस भी उनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं ले पाती है  |  ये हैं आरडी प्रजापति और उनकी गाड़ी  | प्रजापति छतरपुर जिले की चंदला विधानसभा सीट से पूर्व विधायक हैं  | आलम ये हैं कि विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने से विधायकी गए हुए कई महीने बीत गए लेकिन नेता जी का विधायक लिखी नेम प्लेट का मोह नही छूट पा रहा  है    .|   दूसरों को नियम कायदे बताने वाले नेता जी खुलेआम यातायात नियमों की धज्जियाँ उड़ाते फिर रहे हैं   |  आरडी प्रजापति इसी गाड़ी में बैठकर कलेक्टर आफिस भी जाते हैं और एसपी ऑफिस लेकिन नेता जी  की धमक ऐसी है कि उन्हें रोकने का सहस किसी में नजर नहीं आता  |  इस मामले में पहले पुलिस की बात सुन लीजिये   |   छतरपुर में  प्रजापति को कोई रोकने टोकने वाला नहीं है   | पूर्व विधायक  आरडी प्रजापति से इस बारे में बात की तो नेता जी तो सीधा सीधा चोरी और सीनाजोरी करते नज़र आये उनका कहना है की हां गाड़ी मेरी है लेकिन उसमें एक्स एमएलए लिखा है  | लेकिन पूरी गाडी देखने  कही एक्स एम एल ए लिखा नजर नही आया |       

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 HIGHWAY

टोन्स जल विद्युत परियोजना में बड़ी लापरवाही  मेंटेनेंस और साफ सफाई होती है सिर्फ कागजों में   टोंस जल विद्युत परियोजना के अधिकारीयों की बड़ी लापरवाही  के चलते नहर पुल के नीचे पानी भर गया है  | जिसकी वजह से हाईवे का यातायात पूरी तरह रुक गया   | परियोजना में बायोडक्ट की साफ सफाई एवं मेंटिनेंस सिर्फ  कागजों में किये जा रहे है  | आलम यह है की नहर के पानी  में ट्रक और कारें तैरती नजर आ रही है |   रीवा सिलपरा टोन्स जल विद्युत परियोजना के अधिकारियों की लापरवाही के कारण रीवा अमरकंटक हाईवे पर  जाम लग गया  |  नहर पुल के नीचे करीब 5 फ़ीट पानी भरने से जहाँ यातायात बाधित हो चुका है  | लगातार बढ़ते पानी के चलते आमजन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त  है   |  वहीं विभाग के जिम्मेदार सबकुछ देखकर भी मूकदर्शक बने हुए हैं  | बताया जा रहा है की  टोन्स जल विद्युत परियोजना में बायोडक्ट की साफ सफाई एवं मेंटिनेंस हेतु टेंडर निकालकर कागजों में ही कार्य कराया जाता है   |  पावर जनरेटिंग कंपनी के अधिकारियों की लापरवाही की वजह से सफाई ना होने से पानी  रोड पर भर जाता है  |  नहर के पानी में एक ट्रक व कार तैरते नजर आये  | टोन्स जल विद्युत परियोजना में भ्रष्टाचार चरम पर है  .|  पिछले लगभग 5-6 वर्षों से परियोजना प्रमुख के रुप में पदस्थ   |  मुख्य अभियंता  की कारगुजारियों से परियोजना को ग्रहण लग चुका है   |  2 वर्ष पूर्व बरसात के समय ही टीएचपी सिरमौर का गेट टूटकर बह गया था | जिससे कंपनी का करोडो़ का नुकसान हुआ था  | सूत्र बताते हैं  की टीएचपी कैनाल की सफाई एवं मशीनों का मेंटिनेंस प्रतिवर्ष केवल कागजों में ही होता है   | मेंटेनेंस  के नाम पर नामचीन ठेकेदार से कमीशन लेकर केवल खानापूर्ति की जाती है   | कलेक्टर ने यातायात बाधित होने पर नाराजगी व्यक्त की है  | साथ ही तुरंत कार्यवाही कर आवागमन खोलने के निर्देश दिए है | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 TRAIL RAMESHWEAR

दौड़ने का वीडियो वायरल होने से है चर्चा में  अब एक महीने ट्रेनिंग होगी रामेश्वर की    11 सेकेंड में 100 मीटर की दौड़ पूरी करने का वीडियो वायरल होने के बाद रातों-रात सुर्खियों में आए शिवपुरी के एथलीट रामेश्वर गुर्जर का  भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम में ट्रायल हुआ  |  जिसमें रामेश्वर सात एथलीट में आखिरी स्थान पर आए और 100 मीटर के ट्रायल में उन्होंने 12.90 सेकेंड का वक्त लिया | इसके बाद अब उन्हें एक महीने ट्रेनिंग दी जाएगी  |  दौड़ने का एक वीडिओ वाइरल होने के बाद चर्चाओं में आये शिवपुरी के धावक रामेश्वर गुर्जर को खेल मंत्री जीतू पटवारी ने भोपाल बुलाया   | तात्याटोपे स्टेडियम में रामेश्वर  का ट्रायल देखने के लिए प्रदेश के खेल मंत्री जीतू पटवारी खुद मौजूद रहे  |  हालाँकि ट्रायल में रामेश्वर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए  |  रामेश्वर सात धावकों में आखिरी नंबर पर रहे  | ट्रायल देखने के बाद मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि, "रामेश्वर पहली बार इस तरह के माहौल में दौड़ा है  |  भले ही वो ट्रायल में आखिरी स्थान पर रहा हो, लेकिन हम उसे मध्य प्रदेश एथलेटिक्स एकेडमी में अगले एक महीने तक ट्रेनिंग देंगे।   इसके बाद दोबारा उसका ट्रायल लिया जाएगा  |  रामेश्वर ने भी बताया कि सामन्यता उन्हें नंगे पैर दौड़ने की आदत है जल्दी वह ट्रेक की बारीकियां समझ कर कोशिश करेंगे  | उन्होंने बताया कि, "रविवार से ही मेरी पीठ में दर्द था  |  फिर भी कोशिश की  | आगे इसमें सुधार की कोशिश करूंगा |  रविवार को स्पोर्ट्स मेडिकल सांइस सेंटर में रामेश्वर को फिटनेस से संबंधी कुल 16 टेस्ट से गुजरना पड़ा था  |  इसमें सभी में रिपोर्ट रामेश्वर के पक्ष में गई है  |  उसका कुल वजन 48 किलो निकला जो इस उम्र के धावक के लिए कम है  | खेलमंत्री जीतू पटवारी ने रामेश्वर का हौसला बढ़ाते हुए कहा था कि, ये सिर्फ ट्रायल है, इसके नतीजे कुछ भी हो, इससे तुम्हारी सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा  | हम तुम्हारी प्रतिभा को निखारने में कोई कमी बाकी नहीं रहने देंगे |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 HATYA

किडनैपर्स ने मांगे थे दस लाख रुपये  पूरा मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है    सरेआम एक बच्चे का अपहरण कर लिया जाता है  | बच्चे के परिजनों से दस लाख रूपये फिरौती मांगी जाती है   | और अपहरणकर्ता बच्चे की हत्या कर देते हैं  | यह सारा घटनाक्रम पुराने विवाद का नतीजा बताया जा रहा है  | इस मामले में  पुलिस प्रशासन का रवैया बेहद गैरजिम्मेदाराना नजर आया  |  सतना जिले के अपरपाटन थाना के चोरहटा गांव से किडनैप बच्चे  13 वर्षीय विकास प्रजापति की किडनैपरों ने हत्या कर दी  |  बच्चे का अपहरण करने के दूसरे दिन बच्चे के पिता अमित प्रजापति के पास 10 लाख की फिरौती देने के लिए फोन आया था  |   इसके बाद आरोपियों की तलाश शुरू हुई और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया   | उसकी निशानदेही पर बंशीपुर गांव के एक कुएं से बच्चे का शव बरामद किया गया  | एक किडनैपर अब भी फरार है, पुलिस इसकी तलाश कर रही है  |  इस मामले ने सतना के चित्रकूट में दो बच्चों के अपहरण और हत्या का मामले की याद ताजा करवा दी है  |  मासूम विकास का अपहरण गांव में ही रहने वाले उसके चचेर भाई ने अपने साले के साथ मिलकर किया था  | अपहरणकर्ताओं ने  पहचान छुपाने के लिए  बच्चे हत्या कर दी  |   इसमें उन्होंने चित्रकूट में हुए जुड़वा भाइयों के अपहरण के बाद हत्या की वारदात का तरीका अपनाया  | एक बार फिर अपहरण और हत्या की वारदात से क्षेत्र आक्रोश का माहौल है  | बताया जा रहा है कि आरोपी की बच्चे के परिवार से पुरानी रंजिश भी थी  आरोपी बच्चे के परिजनों के साथ मिलकर बच्चे की तलाश करता रहा  |  इस मामले में एक बार फिर पुलिस की लापरवाही  सामने आई है  | क्योंकि बच्चे का अपहरण और हत्या के बाद आरोपी पुलिस के सामने भी बच्चे को खोजने का ड्रामा करता रहा   | मृतक बच्चे विकास के परिवार और आरोपियों के बीच जमीन के बटवारे को लेकर  विवाद चल रहा है   | आपसी रंजिश के चलते ही तेजबली ने अपने चाचा के पुत्र के अपहरण और  हत्या की योजना बनाई  |  और मासूम विकास प्रजापति को घुमाने ले गया और उसकी हत्या कर दी  |       

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 TULSI SILAWAT

जांच के बाद  दोषियों पर होगी सख्त कार्यवाई    इंदौर आई हॉस्पिटल में मोतियाबिंद ऑपरेशन में 11 लोगों की आँखों की रोशनी जाने के बाद  स्वस्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तुलसी सिलावट ने अस्पताल का लाइसेंस रद्द कर fir दर्ज करने के निर्देश जारी किये है  | सिलवाट ने कहा की उच्च स्तरीय कमेटी इसकी जांच करेगी   | और  दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाएगी   |    स्वास्थय एवं परिवार कल्याण मंत्री तुलसी सिलावट ने इंदौर आई हॉस्पिटल का लाइसेंस रद्द कर FIR दर्ज करने के निर्देश जारी किये हैं  |  सिलावट ने यह कदम हॉस्पिटल में मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने आये 11 लोगों की आँखों की रोशनी जाने के बाद उठाया  |  तुलसी सिलावट ने कहा की गंभीर मामला है |  उच्च स्तरीय कमेटी बनाकर इसकी जांच कराई जाएगी  | इसमें जो भी दोषी पाया जायेगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाएगी  |  तुलसी सिलावट ने बताया की चेन्नई के शंकर हॉस्पिटल से नेत्र चिकित्सक बुलाये जा रहे  हैं | सरकार का प्रयास है की इन लोगों के आँखों की रोशनी वापस लाइ जा सके  | उधर  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर प्रदर्शन किया  |  कार्यकर्ताओं ने  पुलिस और प्रशासन से मांग की है कि अस्पताल का लाइसेंस हमेशा के लिए रद्द कर दिया जाय   |       

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 TIRANGA YATRA

लोगों ने की तिरंगा यात्रा की सराहना    वीर शहीदों के सम्मान में  युवा एकता परिषद के कार्यकर्ताओं  ने रीवा में  तिरंगा पद यात्रा का आयोजन किया   | इस मौके पर  वीर शहीदों को नमन कर  श्रद्धानजलि अर्पित की गई  |  स्वतंत्रता दिवस के 73वी  वर्षगांठ के पावन अवसर पर   |  युवा एकता परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा  वीर शहीदों के मान एवं सम्मान में तिरंगा पद यात्रा निकाली गई  | यात्रा  नगर पालिका से प्रारंभ होकर गोविंदगढ़ बाजार ,  गोमती चौराहा से  होते हुए वापस नगर पालिका पहुंची   |  इस मौके पर शहीद हुए  वीर जवानो को याद किया गया   | और  शहीदों को नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई   |  लोगों ने एकता परिषद द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा की सराहना की और कहा की शहीदों की याद में ऐसे आयोजन किये जाने चाहिए  | ताकि आने वाली पीढ़ियों को ये याद रहे की देश के जवानों ने देश की रक्षा के लिए कितनी कुर्बानियां दी है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

HATYA

शव रखकर सड़क पर प्रदर्शन    मामूली विवाद और कहा सुनी को लेकर एक बुजुर्ग की लाठी डंडे से पीट पीट कर हत्या कर दी गई   | गुस्साए परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया  | जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने परिजनों को समझाश  देकर  | आरोपी की तलाश शुरू कर दी है |  ये मामला छतरपुर के चंदला का है  |   छतरपुर के चंदला स्थित खुर्द गुढा गांव मे मामूली विवाद पर एक बुजुर्ग की लाठी डंडो से पीट पीट कर हत्या कर दी गई  |  बताया जा रहा है की  कमतू  अहिरवार और दादू कुशवाहा  के बीच किसी बात को लेकर  कहासुनी हो गई   |  जिसके बाद दोनो ओर से लाठी डंडे चलने लगे   |  इस लड़ाई झगड़े में  कमतू के सिर पर चोट लग गई  | और कमतू की मौत हो गई  |  मौत से गुस्साये परिजनो ने शव को सड़क पर रखकर  प्रदर्शन किया  | ये लोग  तत्काल हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे   |  मौकै पर  पहुंची पुलिस ने  मृतक के परिजनो को समझाया और   हत्या का मामला दर्ज कर   | आरोपी की तलाश शुरू की   |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

KAMALNATH

मध्यप्रदेश सरकार का बुरा हाल  गॉंववाले की पीठ पर पटवारी  कमलनाथ राज के अजब नज़ारे    कहा जाने लगा है कि मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार में जो हो जाये सो कम है  |  एक तरफ ग्रामीण पानी के प्रकोप से परेशान हैं और उनकी सुनने वाला कोई नहीं हैं ऐसे में सर्वे करने आ रहे पटवारी ग्रमीणीं की सवारी कर रहे हैं | मुख्यमंत्री कमलनाथ जी आप भी देख लीजिए एक ग्रामीण की पीठ पर सवार पटवारी  मध्य प्रदेश के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है  |  इसके चलते नदी-नाले उफान पर आ गए हैं  | बारिश के चलते शिवपुरी में सिंध नदी उफान पर है  |  इससे कई स्थानों पर खड़ी फसलें तबाह हो गई हैंं  |  ऐसे में सरकार बारिश से हुए नुकसान के सर्वे करती  है  |  इस बार भी सर्वे का काम चल रहा है   | मुख्यमंत्री कमलनाथ जी आप तो बाढ़ और पानी से बेहाल लोगों का हाल जानने गांव   |  खेत और कीचड़ में पहुंचे नहीं  | लेकिन ऐसे में सरकारी मुलाजिम इसमें भी रसूख दिखाने से पीछे नहीं हटते  | कई जगह आला अधिकारीयों से लेकर पटवारियों तक ने यह कहा कि जब मौसम खुल जाएगा तब देखेंगे   |  लेकिन कुछ तैयार हुए तो इस शर्त पर की जहाँ सर्वे करने जाएंगे वहां के ग्रामीण अफसरों को पानी से बचाएंगे   | बस फिर क्या था जिन परेशान किसानों को अपनी बर्बादी का सर्वे करवाना था  | वे पटवारियों की सेवा में लग गए  | देख लीजिये मुख्यमंत्री कमलनाथ जी आपके राज में ग्रामीण की पीठ पर सवार पटवारी को  | सिंध नदी में एक पटवारी ग्रामीण की पीठ पर बैठकर सर्वे करने पहुंचा   | वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नदी का बहाव तेज है   | ऐसे में ग्रामीण की जान जोखिम में डालकर पटवारी ने उसकी पीठ पर बैठ कर नदी पार की   | नुकसान का सर्वे करने साखनोर, बदरवास आये इस पटवारी का नाम  पीयूष राजपूत है  | इस मामले में पटवारी का कहना है कि जब वह पिपरोदन से साखनोर सर्वे के लिए गया, तब रपटे  पर पानी न के बराबर था, लेकिन लौटने लगे तो पानी बढ़ गया  |  मुख्यमंत्री कमलनाथ जी देख लीजिये आपके अफसर आपकी रियाया का क्या हाल कर रहे हैं  | अगर आपकी नजर ऐसे ही चूकती रही तो अफसर जनता की पीठ पर सवारी करते रहेंगे       

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 MAGARMACH

वन विभाग ने पकड़ा मगरमच्छ    सड़क पर अचानक विशाल  मगरमच्छ के आने से लोगों में हड़कंप मच गया  | ग्रामीणों  ने इसकी सूचना रेंज के वनकर्मियों को दी  |  घंटो की मशक्कत के बाद  बमुश्किल से मगरमच्छ को काबू किया जा सका  |  मंदसौर जिले के थाना नारायणगंज के अंतर्गत आने वाले गाँव  खेड़ा- अरनिया जटिया मार्ग के किनारे अचानक   |  एक विशाल काय  मगरमच्छ के आने से  राहगीर सकते में आ गए  |  बताया जा रहा है की  तुलसीराम माली ने गाँव आते समय सड़क के किनारे मगरमच्छ देखा   ... तो उसके होश उड़ गए  |  तुरन्त ही उसने इसकी जानकारी प्रशासनिक दल के  साथ ही  वन-विभाग को दी    | देखते ही देखते मगरमच्छ को देखने ग्रामीणों का मजमा लग गया   | बताया कि मगरमच्छ काफी बड़ा था   | उसे काबू में करने के लिए बार-बार फंदा डालने की कोशिश की गई  | बमुश्किल  वन विभाग की टीम ने  गड्ढे के पानी को जेसीबी की मदद से निकाला   | और घण्टो की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को रेस्क्यु कर पकड़ा  |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 SHIVRAJ SINGH

घायल को देखकर सड़क पर रुके    पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह अपनी आम आदमी वाली छवि के कारण हमेशा चर्चा में रहते हैं |  शिवराज सिंह भोपाल से अपने गांव  जा रहे थे और रास्ते में सड़क दुर्घटना में घायल युवक दिखा  | तत्काल उन्होंने अपनी गाडी रोकी और घायल युवक की मदद करवाई  |  पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सबसे बड़ी पूंजी उनका  आम आदमी से जुड़ाव है  | शिवराज सिंह अपने परिवार के साथ भोपाल से अपने गांव जैत जा रहे थे   मंडीदीप के पास एक्सीडेंट में घायल  एक युवक को उन्होंने सड़क पर देखा तो उन्होंने तत्काल अपना काफिला रुकवाया और घायल युवक की मदद की   उन्होंने अपने काफिले की एंबुलेंस से घायल अस्पताल पहुंचाया  | यह पहला मौका नहीं है जब शिवराज सिंह ने ऐसा किया हो  |  वे जब मुख्यमंत्री थे तब भी ऐसा ही करते थे  उनकी यह अदा उन्हें तमाम समकालीन नेताओं से अलग करती है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 UVAK SHAV

कुलांसी नदी में बह गया था युवक   गुरुवार शाम को एक युवक कुलांसी नदी में बह गया था  | इसके बाद से ही एसडीआऱएफ उसकी तलाश कर रहा था  |  आज सुबह 36 घंटे बाद युवक का शव नदी में मिला  |   गुरुवार को ईंटखेड़ी गांव के पास कुलांसी नदी में बहे युवक का शव 36 घंटे बाद मिल सका  |  पिछले 36 घंटे से एसडीआरएफ, होमगार्ड और स्थानीय गोताखोर शव की तलाश कर रहे थे  |  आज सुबह 6 बजे के करीब ग्रामीणों ने युवक के शव को देखा, जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने शव को बाहर निकाला। बता दें कि गुरुवार शाम लखापुर निवासी 35 वर्षीय युवक शेरसिंह मेवाड़ा कुलांसी नदी में बह गया था  |  जिसके बाद से ही उसकी तलाश की जा रही थी और आज सुबह टीम को इसमें कामयाबी मिली  |  मौके पर पहुंचे कांग्रेस नेता नरेश ज्ञानचंदानी ने दुख जताते हुए पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने की बात कही  |  शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और खजुरी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 PED PANI

पेड़ से आ रहा है नल की तरह पानी    कई  बार प्रकृति ऐसे नज़ारे दिखती है कि लोग आश्चर्य में पड़ जाते हैं  | अलीराजपुर के एक गांव में  महुए के पेड़ से नल की तरह पानी आ रहा है  | लोग श्रद्धा से इस पानी का सेवन कर रहे हैं और इसे चमत्कार मान रहे हैं  |  अलीराजपुर  जिले के गांव फड़तला के महुडी फलिया में महुआ के पेड़ से पानी निकल रहा हैं.| इसे देख लेग आश्चर्य में पड़ गए हैं  |  डरते डरते कुछ लोगों ने इस पानी को  पिया   | पानी एक दम स्वादिष्ट और तरोताजा कर देने वाला है  | इस महुए के पेड़ से नल की तरह पानी निकलने की घटना को अब एक महीना होने जा रहा है   | इस दौरान न पानी बंद हुआ है न उसका प्रवाह कम हुआ है  |  लोग इसे स्थानीय देवता की  कृपा बता रहे हैं  | वहीँ  जानकारों का कहना है  कि बारिश के सीजन में पानी जमीन में जमा हो जाता है  और जब उसे पाइप नुमा पेड़ की जड़ मिली तो पानी उससे बहाना शुरू हो गया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

SOCIAL MIDEA

केंद्र और राज्य सरकार ने बुलावा भेजा    शिवपुरी के एक किसान परिवार के बेटे रामेश्वर गुर्जर का नंगे पैर दौड़ने का वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद केंद्रीय खेल मंत्री किरिन रिजिजू का ध्यान भी इस तरफ गया  | उन्होंने ये वीडियो देखने के बाद ट्वीट किया कि इस होनहार एथलीट को मेरे पास भेजें  |  उन्होंने कहा कि  इस होनहार को एथलेटिक्स एकेडमी में रखने की आवश्यकत है  |  खेल मंत्री रिजिजू ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ट्वीटर पर टैग करते हुए लिखा, "शिवराज जी, किसी से कहें कि इस एथलीट को मेरे पास ले आए  | मैं उसे एक एथलेटिक एकेडमी में रखने का इंतजाम करूंगा  | " दरअसल, मध्यप्रदेश के मुखिया रह चुके शिवराज सिंह चौहान ने धावक रामेश्वर गुर्जर को अच्छा मौका और मंच दिलवाने के लिए ट्विटर के जरिए खेल मंत्री किरेन रिजिजू से समर्थन मांगा था  |  शिवपुरी के रामेश्वर गुर्जर ने 10वीं कक्षा तक पढ़ाई की है  | उनके परिवार में माता-पिता और पांच भाई-बहन हैं  |   रामेश्वर ने परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण आगे पढ़ाई नहीं की  | 19 साल के रामेश्वर गुर्जर धावक हैं और वह नंगे पांव सड़क पर दौड़ते हैं  |  उनका वीडियो पिछले कुछ दिनों से वायरल हो रहा है  |  बताया जाता है कि रामेश्वर 100 मीटर की दौड़ 11 सेकेंड में पूरी करते हैं  |  शिवपुरी जिले के ग्राम नर्वर निवासी 19 वर्षीय युवा रामेश्वर गुर्जर को नगर पंचायत में नंगे पैर 100 मीटर रेस 11 सेकेण्ड में तय करता देख  लोग उनसे प्रभावित हुए हैं  | पूरा परिवार खेती-किसानी करता है  |  रामेश्वर ने परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है  | इस बीच मध्य प्रदेश के खेल मंत्री जीतू पटवारी ने भी रामेश्वर गुर्जर को भोपाल बुलाया है और यहां बेहतर ट्रेनिंग देने की बात कही है |   पटवारी ने अफसरों से कहा कि, "ऐसी प्रतिभा को बेहतर सुविधाएं और अच्छी ट्रेनिंग दी जाए तो वो 100 मीटर की दूरी 9 सेकेंड में भी तय कर सकता है  |  हर तरफ  से आमंत्रण पाकर रामेश्वर ने कहा कि, "उसे एक मौका भर मिल जाये, तो किसी भी रेस में प्रदेश और देश का नाम जरूर रोशन करेगा |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 BARISH

100 से अधिक गाँव का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा    आफत बनती जा रही बारिश से सभी नदी नाले उफान पर चल रहे हैं  |  ऐसे में ग्रामीणों को सबसे ज्यादा समस्या का सामना करना पड़ रहा हैं  गावों का मुख्यालय से संपर्क टूट चूका हैं  | लोग मज़बूरी में जान जोखिम में डालकर उफनती नदी पार कर रहे है  |मगर प्रशाशन किसी तरह की कोई व्यवस्था  नहीं कर रहा |   ऐसा लगता हैं की मानो प्रशाशन किसी बड़ी घटना के इंतजार में हैं  |    24 घंटे से  हो रही लगातार बारिश से जिले के नदी नाले उफान पर है  |  हरदा जिले में  हो रही लगातार बारिश के चलते सभी नदी नाले उफान पर है  |  जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है  |  नदियों में पानी होने की बजह से 100 से अधिक गाँव का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट चुका है  |  हालात यह है कि लोग जान जोखिम में डालकर उफनती नदी पर कर रहे है  |  परन्तु प्रशासन द्वारा नदी की पुलिया पर न तो रेलिंग लगाई गई हैं  | और ना ही हादसा होने पर किसी भी तरह के बचाव की कोई भी व्यवस्था की गई  हैं  |                 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 MAHA ARTI

भारत माता के जयकारे के साथ की गई महाआरती   स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर भारत माता की महाआरती का आयोजन किया गया  | आयोजन में  भाजपा युवा मोर्चा के साथ ही बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने महाआरती कर भारत माता के जयकारे लगाए |  स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर  भोपाल के नादरा बस स्टेंड पर भारत माता की महाआरती का आयोजन किया गया  |  भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित की गई इस महाआरती में  सैंकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए | और भारत माता के जयकारे लगाए | युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रैली   निकाली  |  देशभक्ति के गीत गाये गए | युवा मोर्चा के शास्वत  भारत सक्सेना ने बताया की यह राष्टभक्ति का महायज्ञ है|  यहाँ सभी नौजवान  आहुति दर्ज कर सिंह की दहाड़ में माँ भारती को पुकारते है |  और दुनिया को बताते है की  युवा देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने से पीछे नहीं हटेगा|    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 BABULAL GOUR

मुख्यमंत्री कमलनाथ देखने पहुंचे अस्पताल    मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल गौर की कई दिनों से हालत नाजुक बनी हुई हुई हैं  | पहले भी गौर की तबियत अचानक बिगड़ने से उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था  |  गौर स्वस्थ हो कर भोपाल लौटे थे  | दोबारा तबियत ख़राब होने पर भोपाल के ही एक निजी अस्पताल में वे भर्ती हैं |  फ़िलहाल गौर को वेंटिलेटर पर रखा गया हैं  |  पूर्व मुख्यमंत्री की ख़राब हालत से सभी चिंतित हैं और उन्हें देखे अस्पताल जा रहे हैं   |  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा और मुख्य सचिव श्री एस आर मोहंती  भी  भोपाल स्थित नर्मदा ट्रामा सेंटर पहुंचे  |  पिछले दिनों नर्मदा ट्रामा सेंटर में भर्ती हुए पूर्व मुख्यमंत्री  बाबूलाल गौर  के स्वास्थ्य के विषय मे उनके परिवार से चर्चा की व हाल चाल जाना  |  नर्मदा ट्रामा सेंटर की क्रिटिकल केअर स्पेशलिस्ट व डायरेक्टर डॉ रेणु शर्मा ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को विस्तार से गौर की तबियत व उससे जुड़ी सभी छोटी बड़ी चीजों की जानकारी दी  |                       

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

KISHAN BAADH

डेढ दर्जन फंसे किसानों को रेस्क्यू कर निकला बाहर      किसान रोज की तरह अपने खेत देखने  जा रहे थे  | की अचानक नदी का जल स्तर बढ़ गया  और लगभग डेढ़ दर्जन किसान बाढ़ में फंस गए  | प्रशासन को सूचना मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया  | सभी किसान सुरक्षित बहार निकाल लिए गए हैं  |  छतरपुर के  पुतरी गांव मे धसान नदी मे बाढ़ आने से डेढ दर्जन किसान बाढ़ मे फंस गये  |  किसानो के धसान नदी मे फंसने की सूचना प्रशासन को लगी तो एस डी एम और एस डी ओ पी सहित होमगार्ड के जवान मौके पर पहुंचे  और  फिर रेस्क्यू आपरेशन चलाया गया  |  किसानो के बाढ़ मे फंसे होने की सूचना पर  क्षेत्रीय विधायक भी वहां पहुंच गये  | यह किसान अपने खेत को देखने धसान के पार गये थे |  ,तभी आज सुबह बान सुजारा बांध के गेट खोल दिये गये |   तो धसान नदी मे बाढ़ आ गई  | और यह सभी डेढ़ दर्जन किसान एक टापू पर फंस गये  |  होमगार्ड के जवानो ने वोट की मद्द से रेस्क्यू कर इन सभी किसानो को बाढ़ से सुरक्षित बहार निकाल लिया हैं  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

HATYAKAND

शराब पिलाने के बाद  घर में की गई थी हत्या    एक पुराने हत्या के मामले में पुलिस को सफलता हांसिल हुई हैं  |  एक युवक की सिलबट्टे से हत्या कर दी गई थी  |  जिसके दो आरोपियों को  पुलिस ने धर दबोचा है  |  पुलिस ने साईबर सेल की मदद  से दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया  है जबकि दो अभी भी फरार है   |  बताया जा रहा है   आरोपियों ने युवक की 5 लाख की सुपारी लेकर हत्या की  थी  |  छतरपुर के नौगांव मे युवक के अंधे हत्याकांड की गुथ्थी  पुलिस ने सुलझा ली हैं   | हत्याकांड मे चार आरोपियों का होना बताया जा रहा हैं  |  पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया है  | दो अभी भी फरार हैं  |  आपको बता दे की  |  6 अगस्त को उत्तरप्रदेश के खमा के रहने वाला वीरेंद्र राजपूत का शव घर के कमरे मे खून से लथपथ पडा़ मिला था   | जब पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू की   | तो पता चला कि मृतक यूपी मे दो हत्याकांड मे आरोपी है   | बताया जा रहा है की  मृतक की  गांव के ही बृजेश दुबे से रंजिश चल रही थी  |  उसको शक था कि टीकमगढ़ जिले मे दो बार उसके ऊपर हमला हुआ था  |  जिसकी मुखबिरी मृतक वीरेन्द्र ने की थी  |  इसी खुन्नस  को लेकर गांव के एक युवक युवक की 5 लाख की सुपारी लेकर  | बाद मे हत्या की योजना बनाकर  भूपेन्द्र और फहीम ने वीरेन्द्र के घर जाकर उसे जमकर शराब पीलाई  |  और जब वो नशे में धुत हो गया   |  तब इन दोनो ने सिल बट्टे से उसकी हत्या कर दी    | सब्जी छीलने वाली छिल्नी से वीरेंद्र का गला काट दिया   | और मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गये   |  पुलिस ने साईबर सेल की मदद  से दोनो  आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया   | और योजना में शामिल दो अभी भी फरार बताये जा रहे है |                 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 TEXSI TAKKAR

दो की मौत  तीन गंभीर रूप से घायल   तेज रफ्तार से  आ रही बस ने टैक्सी को इतनी जबरदस्त टक्कर मारी   | की टैक्सी मे सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई   | और तीन लोग  3  लोग घायल हो गये   | घायलों में भी एक की हालत गंभीर बनी हुई हैं  | एक्सीडेंट के बाद चाकल मौके से  फरार हो गया  |   छतरपुर के बडामलेहरा थाना क्षेत्र मे तेज रफ्तार बस ने टैक्सी को जोरदार टक्कर मार दी   | बस और टैक्सी की इस भिड़ंत में टैक्सी सवार  दो की मौत हो गई   | जबकि 3 अन्य लोग घायल  बताये जा रहे है   | घायलों में से  एक की हालत गंभीर बनी हुई है   | घटना सूरजपुरा -दरगुंवा रोड़ पर उस समय हुई   | जब कटनी से पन्ना जा रही यात्री बस ने टैक्सी को टक्कर मार दी  |  घटना के बाद से  ही बस का स्टाफ  बस छोड़कर फरार हो गया  |  पुलिस ने बस को जप्त कर  बस चालक के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया है |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 CISF

बैंक नोट प्रेस के ग्राउंड पर चल रही सीआईएसएफ की भर्ती में एक युवक की दौड़ के दौरान   मौत हो गई। युवक का नाम भूरा सिंह बताया जा रहा है यहाँ  आलीराजपुर का रहवासी है |   आशंका जताई जा रही है कि दौड़ के समय उसे हार्ट अटैक आया था।  ओर सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और   उसके पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया । पुलिस ने  इस  मामले की जांच शुरू कर दी |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 ATANKI GIRAFTAR

आतंकवादी  ठेकेदार के पास मजदूर बन छिपा हुआ था  एनआईए के अफसरों ने ठेला लगाकर रेकी की    जमात-उल-मुजाहिद का आतंकी जहीरुल शेख उर्फ जाकिर दो वर्षों से ठिकाने बदलकर रह रहा था |   जांच एजेंसियों से बचने के लिए वह मोबाइल का बहुत कम उपयोग करता था  |  एनआईए की टीम पांच दिन पूर्व उसका पीछा करते हुए इंदौर पहुंची और सब्जी बेचने के बहाने ठेला लगाकर संकरी गलियों में रेकी की  जैसे ही जाकिर के आने-जाने और ठहरने की पुख्ता जानकारी हाथ लगी, उसे दबोच लिया |  धमाकों की जांच कर रहे एनआईए  के इन्स्पेक्टर दिवाकर मिश्रा आतंकी जहीरुल शेख की चार साल से तलाश कर रहे थे  |  दो वर्ष पूर्व जानकारी मिली कि वह इंदौर में छिपा है  |  करीब दो महीने पूर्व उसके एक रिश्तेदार के मोबाइल में उसका भी नंबर मिला, लेकिन वह बार-बार लोकेशन बदल लेता था  |  कभी खंडवा रोड, नेमावर रोड और कभी आजाद नगर क्षेत्र में लोकेशन मिल रही थी।  पांच दिन पूर्व मिश्रा की टीम इंदौर पहुंची और मीना पैलेस व कोहिनूर कॉलोनी में सब्जी का ठेला लगाकर शेख के रेकी करना शुरू की  | सोमवार को पता चला कि वह शाकिर खान के मकान में ठहरा हुआ है |  यह मकान पश्चिम बंगाल निवासी महरुल मंडल ने किराए पर लिया है  |  मंडल मकान बनाने के ठेके लेता है   |  शेख उसके पास मजदूर बनकर छिपा  था  |  ईद पर लोगों की आवाजाही देख एजेंसी ने उसे कोहिनूर कॉलोनी में नहीं पकड़ा और उसके पीछे-पीछे खंडवा रोड तक पहुंच गई।  जैसे ही मौका मिला, उसे हिरासत में लेकर आजाद नगर थाने के सुपुर्द कर दिया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 MAUT

खुलेआम अस्पताल में की गुंडा गर्दी,स्टाफ से मारपीट  पुलिस  ने मारपीट करने वालों पर  दर्ज की FIR     अस्पताल में एक महिला की मौत के बाद गुस्साए रिश्तेदारों ने डॉक्टर्स और नर्स के साथ जमकर मारपीट की   | परिजनों ने  आरोप लगाया की अस्पताल प्रबंधन ने  पैसे के लिए इलाज शुरू नहीं किया   | और मरीज की मौत हो गई  | उधर अस्पताल प्रबंधन का कहना है  की मरीज की अस्पताल आने से  पहले ही मृत्यु हो चुकी थी  | मृत  बताये जाने पर परिजनों ने स्टाफ के साथ मारपीट की  |    भोपाल के  आईएसबीटी स्थित पालीवाल अस्पताल में 60 साल की महिला नर्मदी बाई की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया  |  करीब 30 लोगों ने अस्पताल में घुसकर नर्स व अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट की   |  मंदिर के पास रखे गमले तोड़ दिए गए  |  करीब आधे घंटे तक परिजनों का  हंगामा चलता रहा   | मारपीट की घटना अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई   |  पुलिस के पहुँचने के बाद मामला शांत हुआ  | परिजनों ने आरोप लगाया था की इलाज शुरू करने लिए उनसे 50 हजार रुपये मांगे गए  |  जिससे इलाज में देरी के कारण मरीज की मृत्यु हो गई  | वहीं अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों के आरोपों को पूरी तरह नकार दिया है   |  प्रबंधन का कहना है की मरीज की अस्पताल लाने से  पहले ही मृत्यु हो चुकी थी  |  परिजनों ने अस्पताल में स्टाफ के साथ मारपीट की और मंदिर में रखे गमले तोड़ दिए  | रिसेप्सनिस्ट और गार्ड को चांटे मरे गए  | बड़ी संख्या में थाने पहुंचकर  डॉक्टर्स ने मारपीट के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की  | पुलिस ने बताया की मारपीट करने वालों पर डॉक्टर प्रोटेक्शन एक्ट के तहत FIR  दर्ज कर ली गई है |       

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 HATYA

अज्ञात हत्यारों की तलाश में पुलिस    जबलपुर में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं  | अब घर में घुसकर बदमाशों  ने एक बुजुर्ग की हत्या कर दी  |  माना जा रहा है घर में लूटपाट की नियत से घुसे बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है  |  माड़ोताल  की कृष्णा कॉलनी में एक आश्रम नुमा मकान बुजुर्ग की हत्या कर दी गई |  धारदार  हथियार से बुजुर्ग के ऊपर कई वार किये गए  | कृष्णा कॉलनी में रहने वाले 60 वर्षीय बुजुर्ग विष्णु दयाल सोनी  अपनी पत्नी के साथ राधा कृष्ण आश्रम नाम के घर मे रहते थे  |   उनके बेटे बहू अलग रहते थे | जब विष्णु दयाल का बेटा अपने पिता से मिलने शाम को घर गया तो उसके पिता विष्णु दयाल अंदर के कमरे में  जमीन पर पड़े दिखाई दिए | औऱ घर का पूरा समान बिखरा हुआ था | आनन फानन में बेटे ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुची पुलिस ने घर मे हुई वारदात की बारीकी से जांच करते हुए हत्या करने वाले आज्ञत आरोपी की तलाश जारी कर दी है  |  माड़ोताल कृष्णा कॉलोनी में घर के अंदर हुई बुजुर्ग की हत्या के बारे में सीएसपी दीपक मिश्रा ने बताया कि विष्णु दयाल सोनी अपने बेटों से अलग मकान में रहते थे उनकी पत्नी बेटो के घर गयी हुई थी | वही जब शाम को बेटा अपने पिता से मिलने गया तो वो घर के अंदर मृत अवस्था में मिले,, वही मृतक के बदन में चोट के निशान बताते हैं की बजुर्ग ने हत्या करने वालों के साथ संघर्ष भी किया  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 ANOKHE ANDAZ

सैफुद्दीन स्वच्छता की अलख जगाने निकले हैं    देश भर में जब सब ईद मना रहे थे  | उस समय  चौंसढ़ वर्षीय  सैफुद्दीन फैज ने नमाज अता  की और सफाई अभियान में जुट गए |  फैज भोपाल के कारोबारी हैं और पिछले ढाई सालों से  स्वच्छ भारत के लिए सफाई अभियान में लगे हुए हैं  |  देशभर में  ईद का त्यौहार मनाया जा रहा है ऐसे में कारोबारी सैफुद्दीन फैज भोपाल रेलवे स्टेशन पर साफ- सफाई करते रहे   | स्वच्छ भारत के लिए बीते ढाई साल से वे बिना संगठन के अकेले ही नियमित रूप से स्वच्छता अभियान चला रहे हैं  | फैज रोजाना सुबह 9 बजे से शहर में सफाई का काम शुरू कर देते हैं  | हर रोज कि सी न कि सी गली में वे कचरा बंटोरते दिख जाएंगे  | ईद पर भी उनका अभियान जारी रहा   | उन्होंने बताया कि मुझे अपने इस अभियान में ही खुशी मिलती है  |  मेरा मकसद लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है  |  यदि लोग अपनी गंदगी को खुद ही साफ कर लें तो पूरा देश ही स्वच्छ हो जाएगा  |  फैज स्वच्छता के लिए कि सी से कोई मदद नहीं लेते हैं  |  बुजुर्ग फैज ने बताया कि उन्हें शुरू में यह काम करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा  |  परिवार के लोग ही उनसे घृणा करने लगे थे  |  कई लोगों ने धमकी भी दी  | लेकिन मेरा मकसद ईमानदारी से स्वच्छता की अलख जगाने का है, इसलिए जब तक हाथ-पैर चल रहे हैं, मैं अपना यह अभियान जारी रखूंगा  |  रेलवे स्टेशव पर सफाई करते हैं सैफुद्दीन जी बाकायदा टिकिट भी लेते हैं   |स्वच्छ रेल, स्वच्छ भारत अभियान में योगदान दे रहे सैफुद्दीन फैज को रविवार को डीआरएम उदय बोरवणकर ने भोपाल रेलवे स्टेशन पर शाल और बुके देकर सम्मानित किया |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 HOOKAH BAR RAID

हुक्का पीते मिले नाबालिग बच्चे -बच्चियां    नशे का कारोबार प्रदेश में तेजी से फल फूल रहा है  | पुलिस की टीम ने एक हुक्का बार पर बड़ी  छापामार कार्यवाई की   |  जहाँ नाबालिग बच्चे बच्चियां हुक्का पीते हुए पाए गए  | पुलिस ने हुक्का बार संचालक को गिरफ्तार कर लिया है  |  जबलपुर मदन महल के चन्द्रिका टावर स्थित हुक्का बार पर पुलिस का छापामार कार्यवाई की   | हुक्का बार में  नशे के कई फ्लेवर परोसे जा रहे थे  |  बताया जाता है कि हुक्का बार लंबे समय से अवैध  रूप से संचालित हो रहा था    | कई नाबालिक बच्चे बच्चियां हुक्का पीते हुए पकडे  गए  | बिल्डिंग की तीसरी  मंजिल में  90 एम एम हुक्का बार रिशु दुबे नामक युवक के अवैध  रूप से संचालित कर रहा था  |   पुलिस ने हुक्का बार चलाने वाले  रिशु दुबे  को मौके से गिरिफ्तार कर लिया है  |  नाबालिक बच्चो के माता पिता को बुलाकर  |  बच्चो को उनके सुपुर्द  किया गया |       

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 MURDAR

भीड़ भरे इलाके में की गई हत्या    बाइक सवार दो  अज्ञात युवको ने  एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी  | और फरार हो गए  | भीड़ भाड़ वाले इलाके में इस तरह की घटना ने  पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी   |  पुलिस ने मामल दर्ज कर आरोपियों की तलाश  शुरू कर दी है  |  जबलपुर में  संजीवनी नगर थाना क्षेत्र  में  सरेराह अज्ञात युवकों  ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी   | बताया जा रहा है कि जिस युवक पर चाकू से हमला हुआ वो यादव कॉलोनी का  रहने वाला था   |  उसका नाम मगन पटेल है   | जो किसी काम से शाहीनका दुर्गामंदिर के पास गया था   | और अपनी एक्टिवा पर  बैठा था   | तभी बाइक से  दो युवक आये और उस पर दनादन चाकू से वार कर  दिया  ...  और भाग निकले   |  प्रत्यक्षदर्शियों  का कहना है कि युवक के साथ  जिस तरह से पूरी घटना हुई  |  सब स्तब्ध रह गए   |  जब तक हमलावरों को पकड़ने की कोशिश  की गई वे भाग चुके थे   | वही दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि | कोई एक्सीडेंट हो गया है,  जिसमे एक युवक गंभीर रूप से घायल है   |  जब पुलिस मौके पर पहुची तो एक युवक सड़क पर जख्मी हालत में पड़ा था  | जिसे उपचार के लिए  भिजवाया गया   | भीड़ भाड़ वाले इलाके में ही इस तरह की घटना से क्षेत्र में डर  का माहौल है | मृतक के चाचा ने बताया कि दो दिन पूर्व ही मगन की पत्नी  को डिलीवरी हुई थी   | जिसको लेकर मगन बहुत खुश था   | सभी को मिठाईया बांट रहा था   |  वही इस मामले में अति पुलिस अधीक्षक संजीव उइके ने बताया कि   | आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिए गया है   |  आरोपियों की तलाश  की जा रही है   | जल्द ही आरोपियों को गिरिफ्तार कर लिया जयगा   | आये दिन हो रही हत्या से लोगों में डर  का माहौल बनता जा रहा है  | एक तरफ सरकार है जो तबादले में व्यस्त है  | दूसरी ओर पुलिस जो लोगों को सुरक्षा तक मुहैया नहीं करा पा रही  | 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 RAID

खाद्य विभाग कार्यालय के पास नकली मावा  खाद्य विभाग की दुकानदारों से है सांठ -गांठ       जबलपुर खाद्य विभाग ने  छापामार कार्यवाई करते हुए रीवा में  17 क्विंटल नकली मावा जप्त किया   | नकली मावे के पीछे खाद्य विभाग रीवा के अधिकारीयों की बड़ी लापरवाही सामने आयी है |  खाद्य विभाग के कार्यालय के बगल में नकली मावे का धंधा किया जा रहा था  | नकली मावा का ये धंदा  खाद्य विभाग की मिली भगत से हो रहा था ...   रीवा में  नकली मावा बनाने का गोरख धंधा सामने आया है  |  खाद्य विभाग कार्यालय के बगल में  विभाग के अधिकारीयों की मिलीभगत से  ही यह कारनामा किया जा रहा था  | खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओपी साहू की अनदेखी के चलते शहर में नकली मावे का धंधा जोरों  से चल रहा था   | शिकायतों के बाद रीवा के अधिकारी चुप रहे  |  वहीं जबलपुर खाद्य विभाग ने रीवा में छापेमार कार्यवाई करते हुए नकली मावे के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है  |  रीवा में ही दर्जनों की संख्या में ऐसी दुकानें है  | जिनकी जांच नहीं की जाती है   | माना जा रहा है की   दुकानदारों ने  विभाग के साथ सेटिंग कर रखी है |   बताया जाता है  |  कि कुछ दुकानदारों के उपर सत्ताधारी दलों व अन्य पहुंच वाले लोगों का भी हाथ  है   |  ऐसे में अधिकारी छोटे कारोबारियों पर ही कार्रवाई कर जरुरी आंकड़े तैयार कर लेते है  | अफसरों को मिलावटखोरों की जानकारी होने के  बावजूद वे  कार्रवाई नहीं कर रहे हैं |     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 JYOTIRADITYA SCINDIA

कांग्रेस को ठोकर मारें सिंधिया  हम करेंगे स्वागत     ज्योतिरादित्य सिंधिया के  जम्मू कश्मीर में धारा 370 और 35 ए को हटाने जाने पर  |  केंद्र सरकार का समर्थन  करने वाले ट्वीट पर सियासत शुरू हो गई हैं  बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया जो  |  सिंधिया के धुर विरोधी माने जाते हैं   | वे कह रहे हैं  |  कि ज्योतिरादित्य सिंधिया में इतनी ही देशभक्ति जाग रही है तो   |  कांग्रेस को  ठोकर मार कर मैदान में आ जाए   | हम बीजेपी में उनका स्वागत करेंगे.       सिंधिया ने ट्वीट कर जम्मू कश्मीर में धारा 370 और 35 ए को हटाने पर केंद्र सरकार का समर्थन किया था   | इस पर पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने सिंधिया को BJP में आने का तंज भरा न्योता दिया है  |   कहा हैं कांग्रेस को ठोकर मारें सिंधिया, हम करेंगे स्वागत  | 'सिंधिया का ट्वीट सभी को  हैरान करने वाला' था  |  पवैया ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के धारा 370 के खिलाफ केंद्र सरकार के समर्थन के ट्वीट पर लोग हैरान है   |   उन्होंने कहा कि सिंधिया जब सांसद थे   | और अब हारने के बाद सिंधिया के बयानों में भारी फर्क आया है   | जो आदमी राहुल के साथ संसद में टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थन करता था | अचानक 370 के खिलाफ ट्वीट हैरान करने वाला है  |   पवैया इतने में शांत नहीं हुए आगे   कहा कि सिंधिया जनता के सामने साफ करे कि क्या आप अब भी कांग्रेस में ही हो   |  अगर आप कांग्रेस में ही हो तो कांग्रेस ने 370 हटाने का विरोध क्यो किया?   आपकी पार्टी का स्टैंड क्या है?   'सिंधिया अपना स्टैंड क्लीयर करें'  | पवैया ने कहा कि सिंधिया सत्ता की मलाई खाना चाहते है  |  कई जमीनों के पट्टे कराने हैं तो कई जमीनों की जांच की फाइल बंद करानी है   |  इसलिए मध्य प्रदेश में कांग्रेसी बने रहना चाहते है  |  तो वहीं मोदी की सुनामी से बचने और अपना भविष्य सुरक्षित रखने के लिए सिंधिया मोदी जी के सुर में सुर मिलाते है   |  पवैया ने आरोप लगाया कि इतिहास बताता है  .| जब कांग्रेस की दुर्गति हुई तो सिंधिया के पूर्वजों ने कांग्रेस को पीठ दिखाई थी 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 KAUTILYA ACADEMY

छात्रों  को सिविल परीक्षा तैयारी के दिए टिप्स   कौटिल्य अकादमी भोपाल ने स्टूडेंट के लिए सेमीनार का आयोजन किया   | सेमीनार  में अनुभवी अधिकारीयों ने  यूपीएससी के छात्रों को सिविल सर्विसेस की तैयारी करने की रणनीति के बारे में बताया  | आयोजन में स्कालरशिप परीक्षा में पास हुए विद्यार्थियों के परिणाम भी घोषित किये गए  |  भोपाल स्थित कौटिल्य अकादमी  में कैरियर सेमीनार का आयोजन किया गया  | आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर आये  I R S लोकेश  कुमार लिल्हारे ने सिविल सर्विसेस की तैयारी के बारे में छात्रों  को बताया  | लोकेश  कुमार ने छात्रों  को तैयारी के लिए स्मार्ट स्टडी और कड़ी मेहनत करने की सलाह दी  | लिल्हारे ने बताया की सिविल सर्विसेस में रैंक लाने के लिए समय का सही उपयोग के साथ साथ किताबों का चयन जरूरी है  | तैयारी की सबसे पहले की कड़ी किसी भी परीक्षा का सिलेबस होता है  | लोकेश  लिल्हारे ने छत्रों के सवालों के जबाब भी दिए   |  कौटिल्य अकादमी भोपाल और छिंदवाड़ा के डायरेक्टर राहुल रंगारे ने बताया की विगत दिनों कौटिल्य अकादमी ने मेगा  स्कालरशिप परीक्षा का आयोजन किया था  | जिसका रिजल्ट घोषित किया गया है  |  लगभग 120 बच्चों को 100 प्रतिशत तक स्कालरशिप दी जा रही है  |  रंगारे ने बताया की जिन छात्रों  में  क़ाबलियत है  |  उनको स्कॉलरशिप देकर तैयारी का सुनहरा अवसर दिया जा रहा है   |  आयोजन में 12 वी के बाद सिविल सर्विसेस में तैयारी की रणनीति पर चर्चा की गई  | कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञों ने विषय का चुनाव एवं परीक्षाओं की जटिलता के बारे में बताया   |   इस मौके पर बड़ी संख्या में छात्रों  के साथ अभिभावक भी मौजूद रहे           

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 OUT SOURCE

कांग्रेस सरकार कर रही है वादा खिलाफी    मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार की वादा खिलाफी से नाराज  बिजली वितरण करने वाली सभी कंपनियों के आउट सोर्स कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ  मध्यप्रदेश में बिजली वितरण करने वाली सभी कंपनियों के आउट सोर्स पर लगे कर्मचारी रविवार सुबह भोपाल के चिनार पार्क में जमा हुए और प्रदर्शन किया |   कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें नौकरी से निकाला जा रहा है  |  कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान अपने घोषणा-पत्र में वचन दिया था कि उन्हें नियमित किया जाएगा  | वे यहां मुख्यमंत्री कमलनाथ को उनका वादा याद दिलाने के लिए आए हैं |  कर्मचारियों का कहना है कि उनकी बस एक ही मांग है कि उन्हें नियमित किया जाए  | आउट सोर्स पर रखे गए लोगों का कहना है कि हमें कहा जा रहा है कि आप नई नौकरी ढूंढ लो  |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 BRIJENDRA RATHOR

रेल और विमान सुविधा बढ़ाये तो बढ़ेगा पर्यटन       विश्व पयर्टक स्थल खजुराहो मे  |  घटते पयर्टन से चिंतित लोगो ने खजुराहो बंद का आवाहन किया था  |  जो दूसरे दिन भी जारी रहा  |  खजुराहो के  लोगो की मांग हैं की रेल की सुविधा और विमान की सुविधा खजुराहों में बधाई जाये जिससे पर्यटकों की संख्या बढे  |  खजुराहों तक पर्यटकों को पहुँच सुभीधा सासनी से नहीं मिल पाती हैं इस लिए पर्यटक नहीं पहुँच पाते हैं    |  विश्व पयर्टक स्थल खजुराहो मे लोगो के बंद का आज दूसरा दिन भी जारी रहा  |  एयर कनेक्टिविटी और ट्रेन सुबिधा बढाने की मांग कर रहे  | बंद समर्थक   आज भी डटे रहे और खजुराहो बंद का व्यापक असर आज भी दिखा  |  खजुराहों घूमने आये पयर्टक बंद की वजह से काफी परेशान हुए  |  वही छतरपुर के दौरे पर प्रदेश के वाणिज्यकर मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौर ने कहां कि   | उन्हे खजुराहों बंद की खबर है |  प्रदेश केन्द्र सरकार खजुराहो को उडान योजना से जोड़ने के लिये पत्र लिखेगी  |  जिससे शुरू होने के बाद खजुराहो के आस पास के पयर्टक क्षेत्र मे ज्यादा  घूमने आ सकेगे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

BADA TALAB

फुल टैंक लेवल तक भरा बड़ा तालाब   भोपाल की प्यास बुझाने वाला बड़ा तालाब फुल टैंक लेवल तक आ गया है  |  इसे देखते हुए ही आज सुबह भदभदा डैम के गेट खोले गए  | इस नजारे को देखने के लिए भोपाल के महापौर आलोक शर्मा  के अलावा बड़ी संख्या में आम लोग भी सुबह-सुबह ही डैम पर पहुंच गए थे  |  डैम के गेट खोलने से पहले लोगों को सतर्क करने के इरादे से सायरन बजाए गए  |  इसके बाद डैम के दो गेट खोल दिए गए |     पिछले तीन-चार दिनों से भोपाल में बारिश हो रही है |   इसके चलते बड़े तालाब का जलस्तर तेजी से बढ़ा और शुक्रवार देर रात ये 1666.80 फीट फुल  टैंक लेवल पर पहुंच गया  |  इसके बाद ही नगर निगम ने शनिवार सुबह भदभदा डैम के गेट खोलने का फैसला किया  |  इस वर्ष राजधानी में मानसून अभी तक काफी मेहरबान रहा है  | सीजन के जून, जुलाई और अगस्त में अभी सिर्फ 33 दिन ही पानी गिरा  | लेकिन इनमें से पांच दिन में हुई झमाझम बरसात ने ही राजधानी में पानी की कमी को पूरा कर दिया  |  जिसके चलते  शुक्रवार को बड़ा तालाब लबालब हो गया  |  जिसके बाद आज भदभदा के गेट खोले गए |  इसके बाद पानी का ऐसा फव्वारा फूटा कि लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा  |  भदभदा के गेट खुलने का नजारा देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे  |  इधर केरवा डैम को फुल होने अब 0.8 मीटर पानी की जरूरत है  |   केरवा का जल स्तर 509 मीटर दर्ज किया गया  | गुरुवार को 508.13 मीटर था  |  इसका फुल टैंक लेवल 509.93 मीटर है  | कोलार डैम के जलस्तर में शुक्रवार को करीब ढाई मीटर का इजाफा हुआ है     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 BALA BACHAN JII

लड़कियों को धमकाने वाली पुलिस  ये पुलिस कैरियर बर्बाद करती है   कमलनाथ की पुलिस का गुंडों जैसा बर्ताव      मध्यप्रदेश के गृह मंत्री बाला बच्चन जी मध्यप्रदेश का आपने ऐसा वक्त बदला कि आपकी पुलिस लड़कियों को एफआईआर करने और  कैरियर बर्बाद करने की धमकी देती है  | हो सकता है इस पुलिस ने कई लोगों का पहले  कैरियर बर्बाद भी कर दिया हो  |  सरकार बदलने  के बाद उम्मीद तो ये थी कि पुलिस की कार्यप्रणाली में कुछ सुधार आएगा लेकिन ये क्या  | यहाँ तो पुलिस का बर्ताव गुंडों जैसा नजर आ रहा है |  आँख खोल कर देख लें इस खबर को ताकि सनद रहे आपके राज में हो क्या रहा है  |   गृह मंत्री बाला बच्चन जी इस खबर को देखने के बाद आप अपना माथा पकड के बैठ जायेंगे कि आपकी पुलिस कैसे काम करती है  | जिस पुलिस का नारा देशभक्ति और जनसेवा है वो कैसे जनसेवा कर रही है ये आप देख लें  | आपके प्रदेश की बेटियों का पुलिस क्या हाल करती होगी ये उसकी एक बानगी भर है|  इस खबर का सबसे दर्दनाक पहलू ये है कि अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही लड़कियों को न्याय दिलवाने के बजाये पुलिस की एक महिला अफसर बदतमीजी करती नजर आयीं उनका बर्ताव असहनीय था  | यहाँ पुलिस बात सुनने या समझाइश देने की बजाये गुंडागर्दी करती नजर आई  |  गृह मंत्री बाला बच्चन जी आपकी ये बदमिजाज पुलिस धमकी देती है कि पूरा करियर चौपट हो जाएगा एक एफआईआर में  | आपकी पुलिस जागरूक लड़कियों से वीडिओ बनाने को मना करती है   | कहती है पूरी पढाई यहीं रह जाएगी एक एफआई आर में   | और फिर पुलिस की महिला अफसर चांटा मरने दौड़ती है |  दूसरी महिला असफर भी लड़कियों को मारने दौड़ती हैं  | बाला बच्चन जी सभ्य समाज की सभ्य पुलिस की करतूत आप भी देख लीजिये |  यह मामला सागर के ड़ॉ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय का है  |  विश्विद्यालय प्रबंधन हॉस्टल के छोटे छोटे कमरों में दो -दो लड़कियों को रखना चाहता है  | और छात्राएं इसका विरोध कर रही हैं  | छात्राओं ने जब अपनी मांग को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में सड़क पर  धरना दिया तो अचानक पुलिस आ धमकी  | उसके बाद जो हुआ वो आपने देख ही लिया |  आपकी ये पुलिस गुंडे बदमाशों पर तो कभी इस तरह हावी होती नहीं है लेकिन आम लोगों के साथ इस तरह का बर्ताव कर आपकी सरकार की बदनामी जरूर करवाती है   | गृहमंत्री बाला बच्चन जी ये बेटियां और सभ्य समाज आपको चुनौती देता है कि आप में दम है तो सरेआम लड़कियों के साथ बदतमीजी करने वाली पुलिस अफसर को सबक सिखाएं  | ताकि आम लोगों में यह सन्देश जाए की कोंग्रस सरकार आम लोगों के लिए है  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 RAILWAY LINE SHAV

परिवार का आरोप युवक की हत्या हुई    छतरपुर के ईशानगर में रेल ट्रेक पर एक युवक का शव मिला  |  युवक के परिजनों का कहना है कि युवक की हत्या कर उसके शव को रेल की पटरियों पर फैंका गया ताकि पूरा मामला आत्महत्या जैसा लगे  |  ईशानगर मे रेलवे ट्रेक  पर मिले शव को जब खुदकशी का मामला बताया गया तो मृतक के परिजनों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया  | परिजनों का कहना है मृतक  मोनू राजा की गांव के तीन लोगो ने हत्या कर उसका शव को रेलवे ट्रेक  पर फैक दिया  |  इनका यह भी आरोप है कि मृतक के पिता की भी हत्या हुई थी  |  वह अपने पिता की मौत की लड़ाई लड़ रहा था  इसी वजह से मौनू की भी हत्या की गई  |  इसी मांग को लेकर मृतक के परिजनो ने थाने के सामने शव रखकर जाम लगा दिया   | बाद मे पुलिस ने मामले की जांच का आश्वासन दिया तब  जाम खुल सका 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 DEATH

 गेट गिरने से मजदूर की मौत,प्रशासन खामोश    के.के स्पन कंपनी की गलती  के चलते  प्रवेश द्वार  गिरने से मलबे में दब कर  एक मजदूर की मौत हो गई  | इसमें प्रशासन और कंपनी की बड़ी लापरवाही सामने आयी है  |  यह दूसरा मौका है जब काम कर रहे किसी मजदूर की मौत हुई है   | इस कम्पनी से परेशान होकर लोगों ने  कई बार आंदोलन भी किया |      लेकिन  राजनीतिक पकड़ होने के कारण कंपनी पर कोई कार्यवाई नहीं की जाती है |  रीवा में  विभीषण नगर स्थित के.के स्पन कंपनी  की बड़ी  लापरवाही के कारण  मजदूर की तोरण गेट गिरने से दबाकर मौत हो गई  | अब  लोग कंपनी को  यमराज का भेजा हुआ दूत कहने लगे हैं |  बताया जा रहा है की मजदूर प्रेम लाल  कंपनी के कार्य के दौरान गेट गिरने से उसके मलबे में दब गया |   सूचना मिलने पर मौके पर पहुची पुलिस ने  प्रेम लाला को संजय गांधी अस्पताल पहुचाया गया  |  जहाँ  उसकी मृत्यु हो गई   |   शिवराज सरकार  में कंपनी को रीवा में कार्य मिला | कंपनी की लापरवाही की यह दूसरी घटना है   | जब कंपनी की लापरवाही के कारण किसी  मजदूर की जान गई  है | अब कमलनाथ सरकार  में भी  कंपनी के सामने सरकार और  प्रशासन ने  घुटने टेक दिए हैं    |   कंपनी के ऊपर कार्यवाई  मात्र खाना पूर्ति के लिए की जाती है | कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया जा  चुका  है  | पर सवाल अब भी यही है कब तक ऐसी कंपनियां मजदूरों की जान लेती रहेंगी |       

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 SUICIDE

युवक ने की खुदकशी    छतरपुर के किशोर सागर तालाब मे युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई  |  पुलिस का कहना है कि युवक ने तालाब में कूदकर आत्महत्या की है |  किशोर सागर तालाब में शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है  | कोतवाली पुलिस ने  मौके पर पहुंचकर शव को तालाब से  बाहर निकलवाया   | मृतक की पहचान गोविंद कुशवाहा के रूप मे हुई  |  मृतक कल से घर से लापता था ,मृतक के परिजनो का कहना है ,कि गोविंद जुआ और शराब का आदी था   | इन्हीं कारणों से उसने खुदकुशी कर ली  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 TIGER DEATH

सबसे उम्रदराज बाघिन T 23 की मौत मध्यप्रदेश अब नहीं है टाइगर स्टेट  एक महीने में आए चार बाघों की मौत    आंकड़ों के हिसाब से मध्यप्रदेश अब टाइगर स्टेट नहीं है |बांधवगढ़ की सबसे उम्रदराज बाघिन का खिताब हासिल करने वाली बाघिन टी-23  की मौत हो गई है |  पिछले एक महीने में मध्यप्रदेश में चार बाघ मारे गए हैं |   बांधवगढ़ की सबसे उम्रदराज बाघिन का खिताब हासिल करने वाली बाघिन टी-23 की मौत हो गई है |  प्रबंधन के मुताबिक रूटीन चैकअप के बाद वन्य जीव चिकित्सक डॉ. नितिन गुप्ता एवं स्टाफ अपने अन्य कार्यों में व्यस्त थे, उसी दौरान बाघिन मौत हुई |  देर रात बाघिन की अवस्था में कोई परिवर्तन न होता देख कर्मचारियों ने बाघिन के मौत की खबर प्रबंधन को दी | प्रबंधन के रिकार्ड के मुताबिक बाघिन T23 का जन्म वर्ष 2002 में हुआ था और बांधवंगढ़ में पर्यटकों के बीच यह काफी प्रसिद्ध बाघिन थी |  तीन बार के प्रजनन में इसने पार्क को 9 बाघ दिए हैं जो आज बांधवंगढ़ में अपनी शोभा बढ़ा रहे हैं  |  बाघिन को मार्च महीने में टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने धमोखर रेंज के दुब्बार बीट से रेस्क्यू कर घायल अवस्था में बठान इनक्लोजर में रखा था |   जहां वन्य जीव चिकित्सक डॉ नितिन गुप्ता की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा था |  मध्यप्रदेश में पिछले एक महीने में अब तक चार बाघ मारे जा चुके हैं

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 GRP POLICE

ट्रेन में लोगों को परेशान करती पुलिस    G R P पुलिस ट्रेन में आम लोगों के साथ बुरा बर्ताव तो करती ही है |  जब मौका मिलता है उनके साथ मारपीट भी करती है  |  इस वीडिओ में एक पुलिस वाला महिला यात्री को टांग अड़ा कर गिराता नजर आ रहा है |   G r p पुलिस कर्मियों का अमानवीय चेहरा एक बार फिर सामने आया है  |  ये वीडिओ  हरपालपुर रेलवे स्टेशन पर यूपी संपर्क क्रांति ट्रैन की बोगी का है   सीट पर बैठने के विवाद में कुछ महिला और पुरुष पुलिस कर्मियों ने न सिर्फ यत्रियों से अभद्रता की  बल्कि उनके साथ मारपीट भी की  बोगी में हंगामे के बाद बाहर से  एक यात्री ने इसका वीडियो बनाया तो उसमे भी एक पुलिस वाला महिला यात्री को पैर मरता नजर आ रहा है |  पुलिस वालों ने विडिओ बनाने से भी रोकने की कोशिश की  इस तरह की घटनाएं आम हैं लेकिन पुलिस वालों का घटियापन कभी कभी केमरे में कैद हो जाता है|   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 KAMALNATH

छोटी दुकानों पर कार्यवाई,बड़ों को छोड़ा    मिलावटखोरों पर कार्यवाही के मामले में भी छतरपुर में भेदभाव किया जा रहा है ...खाद्य  विभाग सिर्फ छोटे दुकानदारों पर कार्यवाई कर रहा है और बड़ों को छोड़ रहा है   खाद्य विभाग ने अब तक एक भी बड़े व्यापारी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की है   विभाग का कहना है की  प्रतिष्ठानों पर कार्यवाई भोपाल से सैंपल रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी    कमलनाथ सरकार के निर्दश के बाद अब छतरपुर मे भी फूड विभाग ऐक्शन  मे आ गया है   नगर की आधा दर्जन मावा दुकानो और एक मिठाई की दुकान पर छापा मार कारवाई करते हुये विभाग ने  सेम्पल लिए   लेकिन गौर करने वाली बात है फूड विभाग द्वारा   मिठाई और मावा का बड़ा  काम करने वाले  प्रतिष्ठानों  पर कोई कारवाई नही की   फूड विभाग का कहना है ,कि ऐसी कारवाई लगातार जारी रहेगी  मावे के सेंपल लिए जा रहे हैं और  भोपाल से रिपोर्ट आने के बाद आगे भी कारवाई की जायेगी  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 NARMADA RAJGHAT

नर्मदा बचाओ ने शुरू किया सत्याग्रह   बड़वानी में राजघाट का पुल डूबा गया है   इसके बाद  नर्मदा बचाओ आंदोलन ने अनिश्चित कालीन  सत्याग्रह शुरू कर दिया है  इनकी माँगा है कि सरदार सरोवर के गेट खोले जाएँ ताकि लोग इसकी डूब में न आएं   नर्मदा नदी पर बना राजघाट का पुल डूब गया है  यहाँ  जल स्तर 127.500 मीटर पर पहुंच गया है  बड़वानी और उसके आसपास  लगातार बढ़ते नर्मदा के जल स्तर के बीच नर्मदा बचाओ आंदोलन ने राजघाट में सत्याग्रह शुरू कर दिया है  ये सभी सरदार सरोवर बांध के गेट खोलने की मांग कर रहे हैं, बांध के गेट नहीं खुलने तक सत्याग्रह जारी रहेगा   बड़वानी राजघाट में नर्मदा बचाओ आंदोलन का यह आकस्मिक डूब को लेकर सत्याग्रह शुरू हुआ   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 RISVAT

मकान का नक्शा और टैक्स नहीं भरने मांगे थे पैसे     लोकायुक्त पुलिस  ने श्रम पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारी  को पांच हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया  अधिकारी  मकान का नक्शा और टैक्स नहीं भरने के बदले सात हजार की रिश्वत की मांग कर रहा था   खरगोन में  लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने  श्रम पदाधिकारी कार्यालय के सहायक ग्रेड 2 नारायण ब्राह्मणे को पांच हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथों  गिरफ्तार किया है    गिरफ्तार करने के बाद  पुलिस के द्वारा  आरोपी को कार्रवाई के लिए सर्किट हाउस ले जाया गया   कर्मचारी ने  फरियादी जयनारायण गुप्ता से मकान का नक्शा और टैक्स नहीं भरने के बदले सात हजार की रिश्वत मांग की थी  जिसके बाद फरियादी की शिकायत पर  कार्रवाई करते हुए अधिकारी को  पांच हजार रुपए लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया गया   लोकायुक्त डीएसपी प्रवीणसिंह बघेल की टीम ने  इस कार्रवाई को अंजाम दिया   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 MURDER

पत्नी की मौत, खुद को किया पुलिस के हवाले   घरेलू  विवाद को लेकर गुस्से में  पति ने पत्नी के सिर  पर सिलबट्टे से हमला कर हत्या कर दी   हत्या करने के बाद पति ने  खुद को  कोतवाली पहुंचकर पुलिस के हवाले कर दिया  ये मामला दमोह का है    दमोह के  देहात थाना क्षेत्र  की सुभाष कॉलोनी में रहने वाली महिला चांदनी बंसल की उसके पति बालचंद बंसल ने  देर रात सिलबट्टे से सिर पर हमला कर हत्या कर दी   हत्या करने के बाद पति खुद ही कोतवाली पहुंचा  बताया जा रहा है की  पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था   और इसी दौरान गुस्से में आकर पति ने सिलबट्टे से उसके सिर पर हमला कर दिया   जिससे  उसकी मौके पर मौत हो गई  मामला देहात थाना क्षेत्र का होने के कारण कोतवाली पुलिस ने आरोपित को देहात थाना क्षेत्र की चौकी जबलपुर नाका भेज दिया  सूचना मिलने के बाद देहात थाना टीआई एचआर पांडे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे   शव का पंचनामा बना कर पुलिस ने  मामले की जांच शुरू कर दी है     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 DINDHADE HATYA

मृतक पर हत्या सहित दर्ज थे कई मामले    एसडीएम कार्यालय में सुरक्षा  की खुली पोल    सागर में एसडीएम कार्यालय के बाहर पेशी के लिए पहुंचे  एक  युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई   मृतक  कुछ समय पहले हुए चर्चित रत्तू यादव हत्याकांड में  आरोपी था  और वह जमानत पर बाहर आया था  एसडीएम कार्यालय के बाहर हुए इस गोली कांड ने पुलिस सुरक्षा  की पोल खोल कर रख दी है    सागर में  सिविल लाइन थाना के  एसडीएम कार्यालय के बाहर एक युवक की अज्ञात व्यक्ति  द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई   बताया जा रहा है की मृतक गोलू उर्फ़ गोलू दबाड़े  आदतन अपराधी था  कुछ समय पहले हुए चर्चित रत्तू यादव हत्याकांड में मृतक आरोपी था   जो की जमानत पर बाहर आया था  अब तक मिली जानकारी के मुताबिक मृतक एसडीएम कार्यालय में पेशी के लिए पहुंचा था  एसपी अमित सांघी ने बताया की कलेक्टर के आदेशानुसार जिलाबदर के तहत  मृतक को एसडीएम कार्यालय में हर हफ्ते सोमवार को हाजिरी लगाने का आदेश हुआ था   उन्होंने बताया की मृतक पर 20-22 आपराधिक मामले चल रहे थे   मृतक साइन करके जैसे ही बाहर आया   तभी 2 बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर   एसडीएम कार्यालय की सीढ़ियों पर गोलू को दिन दहाड़े मौत के घाट उतार दिया  सरेआम हुए इस गोली कांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी   वहीं एसडीएम कार्यालय में सुरक्षा के इंतजामों की भी पोल खुल गयी     पुलिस मामले की जांच कर रही है   बदमाशों की पहचान के लिए कार्यालय व परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 370 E- TENDER

EWO कमलनाथ की कपिला गाय:नरोत्तम  मुद्दों से ना भटकाए,दम है तो करे  कार्यवाई     पूर्व जनसम्पर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने 370 धारा को हटाने को लेकर कहा की  पीएम  मोदी और गृह मंत्री  अमित शाह ने कश्मीर की  70 साल पुरानी समस्या को एक झटके में ख़त्म  कर दिया    देश के नागरिक मोदी और शाह को धन्यवाद दे रहे है   इ टेंडरिंग घोटाले को लेकर नरोत्तम ने प्रदेश की कमलनाथ सरकार को चुनौती दी और कहा की सबूत हो तो मेरे खिलाफ कार्यवाई कर के दिखाएँ    धारा 370 हटाने को लेकर पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने  बयान देते हुए कहा की पूरा देश केंद्र के इस कदम की सराहना कर रहा है   70 साल की कश्मीर की समस्या को प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने एक ही झटके में निपटा दिया   देश का हर नागरिक  मोदी और शाह का धन्यवाद कर रहा है   ई टेंडर घोटालें को लेकर नरोत्तम ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा और कहा की  ई टेंडर में कुछ नहीं मिला   तो आयकर विभाग की मदद से सरकार पुराने मुद्दे उखाड़ रही  है  मैं छात्र जीवन से राजनीति कर रहा हूं  नरोत्तम ने चुनौती देते हुए कहा की सुबूत हो तो मेरे खिलाफ कार्रवाई करे  मिश्रा ने कहा की EWO  कमलनाथ की कपिला गाय हो गयी है    मेरे यहां आज तक कोई छापा नहीं पड़ा है    सरकार मुद्दों से भटकती है  मुकेश शर्मा के यहां जो छापा पड़ा उसमें मेरा नाम इन्टेन्सनली शामिल किया गया  कांग्रेस का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ ध्यान भटकाना है   इसलिए ई टेंडर की बात की जा रही है  ई टेंडर में 7 विभाग भी शामिल है लेकिन उनमे से किसी  विभाग के अधिकारियों को शामिल नहीं किया गया  ई टेंडर के माध्यम से मेरे चरित्र की हत्या करने की कोशिश की जा रही है.  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 CHAPAMAR

स्पाट फाइन कर 46 हजार का जुर्माना   दूषित खाद्य सामग्री पर रोक लगाने नगर निगम और  स्वास्थ्य विभाग की अलग-अलग टीम ने जबलपुर  में छापामार कार्रवाई की  होटल में बन रही खाद्य सामग्री  के किचन  को देखकर आपके होश उड़ जायेंगे   किचन में सीलन भरी गंदगी के बीच मिठाई व अन्य खाद्य सामग्री बनाई जा रही थी   किचन में गंदगी पाए जाने पर अधिकारीयों ने  चालानी कार्रवाई कर जुर्माना भी वसूला   जबलपुर में  दूषित खाद्य सामग्री पर रोक लगाने  के लिए  नगर निगम और   स्वास्थ्य विभाग की अलग-अलग टीम ने शहर के 6 होटल, बेकरी, डेरी में छापामार कार्रवाई की   अधिकारीयों  ने जब  होटल, बेकरी के किचन देखे तो दंग रह गए   मिठाइयां ऐसी जगह बनाई जा रही थी जिसको देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे   किचन में सीलन भरी गंदगी के बीच मिठाई व अन्य खाद्य सामग्री बनाई जा रही थी   अधिकारियों ने होटल-बेकरी संचालकों पर स्पाट फाइन कर 46 हजार रुपए का जुर्माना वसूला    सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अमित जैन की अगुवाई में  गोलबाजार स्थित चन्द्रकला स्वीट्स, हीरा स्वीट्स होटल और दीनदयाल चौक स्थित राम डेरी में छापा मारा गया   इसी तरह सहायक स्वास्थ्य अधिकारी आरपी गुप्ता की टीम ने नौदराब्रिज स्थित हीरा स्वीट्स, गौरव बेकरी, मनोहर बेकरी में दबिश दी   किचन में गंदगी पाए जाने पर चालानी कार्रवाई कर अधिकारीयों  ने होटल-बेकरी संचालकों पर स्पाट फाइन कर 46 हजार रुपए का जुर्माना वसूला         

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 SWASTHYA  MANTRI TULSI SILAWAT

मिलावटखोरी पर अब स्पेशल टीम    मिलावटखोरी पर मध्यप्रदेश सरकार एक्शन मोड में है  स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने भोपाल में अधिकारीयों के साथ बैठक की और कहा कि इसके लिए अब स्पेशल टीम काम करेगी    मिलावटखोरी पर प्रदेश की कमलनाथ सरकार एक्शन में है    लगातार छापामार कार्रवाई चल रही है   कई स्थानों पर मिलावटखोरी करने वालों के खिलाफ रासुका के तहत मामला भी दर्ज हुआ है  अब भोपाल में भी ऐसी ही छापामार कार्रवाई होगी   स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने इसे लेकर भोपाल कलेक्टर, कमिश्नर और डीआईजी के साथ एक बैठक की  बैठक में ये तय किया गया है कि भोपाल में भी मिलावटखोरों के लिए छापामार कार्रवाई होगी   इसके लिए संभाग स्तरीय एक टीम बनाई जाएगी  जिसमें प्रशासन, पुलिस और खाद्य विभाग के अफसर शामिल होंगे  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 CHORI

4 - 5 लाख तक के आभूषण ले उड़े चोर   भोपाल में चोरी की वारदात रुकने का नाम नहीं ले रही  चोरों ने सूने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए घर में रखे सोने और चांदी आभूषणों पर  हाथ साफ कर दिया   चोर मकान से लगभग 5 लाख के आभूषण ले उड़े   पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है     खजुरी थाना क्षेत्र के भौंरी गांव में चोरों ने एक सूने मकान में धावा बोल दिया   और घर में रखे सोने और चांदी आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया   बृजमोहन सिंगरौली नामक व्यक्ति के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया  चोरी के समय  बेटा और बहू  घर पर नहीं थे   पीड़ित परिवार ने आशंका जताई है की किसी परिचित ने इस वारदात को अंजाम  दिया है   बताया जा रहा है की चोर घर से  लगभग  4 से 5 लाख रुपए की कीमत के आभूषण ले उड़े   पुलिस ने  अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 457,  380 के तहत  मामला दर्ज कर लिया है   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 JAHREELI GAS

कुएं से निकल रही थी जहरीली गैस     कुएं में जहरीली गैस से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत होने से क्षेत्र में हंगामा मच गया   सूचना  मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है   बालाघाट के लांजी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है   यहां एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहरीली गैस से मौत हो गई  बताया जा रहा है की  ये तीनों लोग कुएं में उतरे थे   यहां पहले से ही जहरीली गैस का रिसाव हो रहा था   जब तक ये लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही बेहोश हो गए   कुछ देर बाद तीनों की ही मौत हो गई  घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हंगामा मच गया  पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर जांच शुरू कर दी है  मृतकों की पहचान बेनीराम, जियाराम और विकास के रूप में हुई है  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 NARENDRA  MODI

धारा 370 हटाने के लिए मोदी का  संघर्ष   अब बात तस्वीरों के वायरल होने की    कश्मीर से धारा 370 को हटाने और एक देश एक विधान का सपना नरेंद्र मोदी ने बहुत पहले देखा था   अब जब कश्मीर से धारा 370 की वापसी हो रही है तो मोदी के संघर्ष की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं   धारा 370 हटे इसके लिए मोदी ने लम्बा संघर्ष किया है    मोदी सरकार और बीजेपी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र के सबसे अहम वादे को पूरा करते हुए  जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटाने का ऐतिहासिक फैसला कर लिया जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले धारा 370 को हटाकर आज मोदी सरकार ने तमाम अटकलों, अफवाहों और कयासों पर विराम लगा दिया  इस फैसले के बाद अब पीएम मोदी के बीजेपी संगठन में काम करते हुए दशकों पुरानी तस्वीर तेजी से वायरल हो रही हैं  जिसमें वो धारा 370 हटाने के लिए कहीं संघर्ष और आंदोलन करते नजर आ रहे हैं  तस्वीर में पीएम मोदी जहां बैठे हुए नजर आ रहे हैं उसके पीछे जो बैनर दिख रहा है उसमें  साफ तौर पर लिखा हुआ नजर आ रहा है कि 370 हटाओ   आतंकवाद मिटाओ और देश बचाओ  मोदी की एक अन्य तस्वीर भी वायरल हो रही है जो श्रीनगर के लाला चौक की है जब बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी वहां तिरंगा फहराने गए थे   यह तस्वीरें मोदी के 370 के खिलाफ संघर्ष की दास्तान बयान कर रही हैं   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 ACCIDENT

हादसे में मौके पर ही चार लोगों की मौत   बड़वानी के निवाली में बस और जीप की भीषण टक्कर हुई   जिस मे 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई  इस टक्कर में जीप का एक हिस्सा पूरी तरह से उड़ गया  बताया जा रहा है बस की तेज रफ़्तार के कारण यह हादसा हुआ   निवाली थाना क्षेत्र के खड़ीखाम घाट पर एक  बस और जीप की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई  हादसा इतना दर्दनाक था कि जीप का एक हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें  एक साइड बैठे लोगों ने टक्कर के बाद मौके पर ही दम तोड़ दिया  घटना में घायलों को निवाली से प्राथमिक उपचार के बाद बड़वानी जिला अस्पताल रेफर किया गया है  मृतकों के नाम विजय  पाटीदार, सुरेश रूपसिंह भिलाला, किशोर ड्राइवरऔर नारायण गंगाराम पाटीदार हैं    ये सभी धार के निवासी हैं  ये कुक्षी से तोरणमाल जा रहे थे   हादसे के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया  जीप चला रहे ड्राइवर के शव को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका  घायल भी घबराए हुए थे, कुछ समय तो उन्हें होश ही नहीं था कि उनके साथ इतना बड़ा हादसा हो गया है                

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 KISHOR KUMAR

किशोर दा को भावभीनी श्रद्धांजलि    मशहूर गायक और अभिनेता किशोर कुमार के जन्मदिवस पर खंडवा में  उनकी समाधि पर दूध-जलेबी का भोग लगाया गया और उन्हें सुरमई श्रद्धांजलि अर्पित की गई      दूध जलेबी का भोग लगा कर मशहूर गायक और अभिनेता किशोर कुमार के जन्मदिवस पर  उनको याद किया गया   उनकी समाधि को फूलों से सजाया गया   इसके बाद प्रशंसकों ने उन्हें गीतों के जरिए स्वरांजलि दी  प्रसिद्ध गायक विनोद राठौड़ समाधिस्थल पर किशोरदा को श्रद्धांजलि देने भी पहुंचे   किशोर कुमार का जन्म खंडवा में हुआ था और यहीं से उन्होंने अपने जीवन की शुरुवात की   रंगमंच हो या गायकी  हर जगह उन्होंने अलग छाप छोड़ी  भारतीय सिनेमा किशोर कुमार के योगदान को कभी भूल नहीं पायेगा   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 CRIME

विधायक के साले ने किया जानलेवा हमला    शिवपुरी जिले के पोहरी में कांग्रेस विधायक सुरेश राठखेड़ा के साले की गुंडागर्दी  का मामला सामने आया है   नाली को लेकर हुए विवाद में विधायक के साले ने अपने साथियों के साथ मिलकर रमेश राठौर नाम के एक शख्स पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया   जिसका ग्वालियर में इलाज चल रहा है  उसकी हालत बेहद गंभीर है  वहीं बीच-बचाव करने आया पड़ोसी भी इस हमले में घायल हो गया  पुलिस ने विधायक के साले को हिरासत में ले लिया है   पोहरी के कांग्रेस विधायक सुरेश राठखेड़ा के साले का आज सुबह नाली को लेकर रमेश राठौर से एक दुकान विवाद हुआ था   मामला इतना बढ़ा कि विधायक के साले ने अपने साथियों के साथ मिलकर शख्स पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया  विधायक का साला और उसके साथी शख्स को तब तक पीटते रहे, जब तक वो बेहोश नहीं हो गया  इस दौरान एक शख्स बीच-बचाव के लिए आया   उसे भी विधायक के साले के साथी गुंडों ने जमकर पीटा  इसके बाद लोग घायलों को शिवपुरी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे   लेकिन सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से वहां से दोनों घायलों को ग्वालियर रेफर कर दिया गया  जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है      इस घटना के बाद  राठौर समाज के लोग लामबंद हो गए हैं और विधायक के साले की गुंडागर्दी के खिलाफ पुलिस थाने का घेराव  किया   लोगों का साफ कहना है कि कांग्रेस विधायक सुरेश राठखेड़ा का साला इलाके में लगातार लोगों के साथ बदसलूकी करता है और लोगों को धमकाता है   इसकी प्रशासन में पैठ के चलते लोग इसकी शिकायत करने तक से डरते हैं  पहले भी कई बार विधायक का साला लोगों के साथ मारपीट कर चुका है  लेकिन पुलिस की भूमिका हमेशा इसे बचाने की ही रहती है             

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

  MILAVAT

खाद विभाग की टीम ने किया नकली पनीर जप्त    मिलावट खोर अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे   लगातार विभाग द्वारा धरपकड़ के बावजूद ये मिलावट खोर एक बड़ी मिलावटी पनीर की खेप ले जा रहे थे  मगर इस बार ये मिलावट खोर सफल नहीं हुए और विभाग के अधिकारियों के हांथ लग गए   विभाग ने पहले  इनकी रैकी की और फिर चार पहिया वहान से जा रहे मिलावट खोरो को नकली पनीर के साथ पकड़ लिया    मिलावट खोरी के खिलाफ सरकार सख्त रवैया अपनाती जा रही है   काफी समय से शहर में हो रही मिलावट खोरी के गोरखधंधे को खत्म करने का बीड़ा स्वास्थ्य मंत्री ने उठाया हुआ है   कई महने से मिलावट खोरी पर अंकुश लगाने में फूड डिपार्मेंट पुरजोर मेहनत कर रहा है   आज सुबह मुखबिर की सूचना के अनुसार फ़ूड डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने पीलूखेड़ी और कुरावर से आ रहे 4 क्विंटल पनीर को जांच में की   पनीर संदिग्ध दिखा जिसको फ़ूड डिपार्टमेंट ने जप्त कर कार्यवाही की मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि समय-समय पर यह कार्यवाही की जाएगी   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 RESKIU

नागद्वार स्वामी मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालु श्रद्धालु काजरी नदी में फंसे कई लोग -  वीडिओ हुआ वाइरल     आज वीडिओ वाइरल में बात पचमढ़ी की   पचमढ़ी के नागद्वारी मेले में पहुंचे श्रद्धालु काजरी नदी में अचानक आई बाढ़ के चलते फंस गए   नागपंचमी पर लगने वाले नागद्वारी मेले के लिए सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालु नागद्वार स्वामी मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे   इसी दौरान अचानक काजरी नदी में बाढ़ आ गई  ऐसे में लोग बीच भंवर में फंस गए  इस दुर्गम इलाके में  प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और और बाढ़ में फंसे लोगों को निकाला    मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जोरदार बारिश हो रही है  इसके चलते सभी नदी-नाले उफान पर हैं  पचमढ़ी के नागद्वारी मेले में पहुंचे श्रद्धालु काजरी नदी में अचानक आई बाढ़ के चलते फंस गए   ये पूरा वाकया उस वक्त हुआ, जब सतपुड़ा के घने जंगलों में नागपंचमी पर लगने वाले नागद्वारी मेले के लिए सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालु नागद्वार स्वामी मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे   जानकारी मिलते के बाद  स्थानीय प्रशासन हरकत में आया और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया   जिप्सी और रस्सी के सहारे एक-एक कर नदी में फंसे लोगों को निकालना शुरू किया गया   धीरे-धीरे नदी में पानी बढ़ रहा था  कई लोग कमर तक पानी में डूबे हुए थे   ऐसे में तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए लोगों को बाहर निकाला गया   ये घटना तीन दिन पहले की है और आज उसका वीडियो वाइरल हुआ है  नागपंचमी के अवसर पर सतपुड़ा की रानी पचमढ़ी हिल स्टेशन पर नागद्वारी का मेला लगता है  ये मंदिर बड़े दुर्गम स्थान पर है   यहां तक पहुंचना भी आसान नहीं है  तकरीबन 15 किमी का पहाड़ी सफऱ तय करके लोग मंदिर तक पहुंचते हैं और बारिश के चलते हालात और भी मुश्किल हो जाते हैं  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 KAMAL NATH

प्रभुराम के स्कूल चपरासी चला रहे हैं  कमलनाथ के स्कूल में चपरासी की गुंडागर्दी  छात्रों के बाल पकड़कर पीटता है चपरासी    मुख्यमंत्री कमलनाथ जी  आप भोपाल से बाहर निकलकर प्रदेश के गांव गांव  घूमें तो आपको पता चले आपके राज में चल क्या रहा है  आपके स्कूलों में चपरासी राज चल रहा है   ये हालात कई जगह हैं लेकिन जो खबर हम आपको बता रहे हैं   इसे देख कर आप भी खुद से सवाल करने लगेंगे कि ये हो क्या रहा है  कमलनाथ जी आपका वक्त जरूर बदला गया है लेकिन मध्यप्रदेश अब भी वहीँ खड़ा है जहाँ था    ये हैं मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों की शर्मसार कर देने वाली हकीकत  इन बच्चों की जमकर बेरहमी से पिटाई की जा रही है  इनका दोष सिर्फ इतना है कि ये मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं  देखिये इस बच्चे को टेबल पर डॉन की तरह बैठे शख्स ने बुलाया फिर इसके बालों पर टिपण्णी की और इसकी पिटाई शुरू कर दी   गौर से देखिये इस हकीकत को   स्कूल के बच्चे इतने डर गए कि उन्होंने किसी से कुछ नहीं कहा लेकिन इस वीडिओ ने सरकारी स्कूल की कार्यप्रणाली की पोल खोल दी है    मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री  और बड़े अधिकारी अपनी उधेड़बुन में लगे हैं और चपरासी इस तरह गुल खिला रहे हैं   बच्चों का यह पिटाई कांड कटनी के बड़वारा के सरकारी माध्यमिक स्कूल का है   यहाँ के सभी स्कूलों के यही हाल हैं हर जगह चपरासी राज है   इस घटना के बाद भी इन चपरासियों के अकड़ कायम  आनन-फानन में शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने संबंधित स्कूल के चपरासी जय प्रकाश मिश्रा  बीईओ ऑफिस  के चपरासी संजय सिंह मार्को को निलबिंत कर क्लास के अतिथि शिक्षक संत लाल की भी सेवाएं  समाप्त कर दी हैं अब बड़े अधिकारी  इस मामले की जाँच कराने की बात कहकर अपनी बला टालने की कोशिश कर रहे हैं  शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने स्कूल के चपरासी जय प्रकाश मिश्रा को निलंबित कर दिया है और संकुल प्राचार्य ने शासकीय माध्यमिक शाला के प्रधान अध्यापक को भी नोटिस जारी कर दिया है    मुख्यमंत्री कमलनाथ जी आप कहते हैं कि एमपी की शिक्षा व्यवस्था ठीक नहीं है बड़ी कम्पनी के लोग आपसे कहते हैं कि एमपी में योग्य लोग नहीं है  ... तो जब आपके स्कूलों के ये हाल हैं  आपके स्कूल चपरासियों के जिम्मे आ जाते हैं तो हालात सुधरने वाले नहीं हैं  इस मामले से सबक लेकर सरकारी स्कूलों के सिस्टम को सुधारिये या फिर सिस्टम चपरासियों के भरोसे छोड़ दीजिये  आपकी मर्जी   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 HATYAKAND

पीड़ितों ने लगाया हाइवे पर जाम    छतरपुर के मंगलसिंह हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर  पीड़ित लोगों ने पुलिस स्टेशन का घेराव किया और जब पुलिस ने कोई माकूल जवाब नहीं दिया तो हाइवे को जाम किया    छतरपुर के बमीठा थाना क्षेत्र मे बीस दिन पहले हुये मंगल सिंह हत्याकांड मे आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के खिलाफ मृतक के परिजन और ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर धरना दिया   मृतक के परिजनो के हंगामे को देखते हुये भारी पुलिस तैनात किया गया  लेकिन पुलिस ने तख्तियां लेकर धरना दे रहे पीड़ितों की कोई  सुध नही ली   इस मामले में पुलिस ने हत्याकांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया  पीड़ित प्रदर्शनकरियों  को जब पुलिस ने कोई जवाब नहीं दिया तो इन लोगों ने  ग्वालियर नेशनल हाईवे पर जाम कर दिया  इस हत्याकांड मे इदतन अपराधी अजुर्न सिंह का भी नाम है     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 NAITIKTA KA PAAT

कब गिर जाए भवन कोई भरोसा नही   शिक्षा मंत्री प्रभुराम चौधरी जी आपसे बहुत उम्मीदें नहीं हैं फिर भी एक स्कूल की व्यथा कथा देख लीजिये  इस स्कूल की हालत आपकी सरकार जैसी है जरा सी हवा कई किस्म के अंदेशों को जन्म दे देती है  स्कूल में बारिश का पानी भरे या स्कूल की छत  उड़ जाए  इससे भोपाल में बैठी सरकार को क्या लेना देना  मध्यप्रदेश की शिक्षा व्यवस्था और स्कूलों का हाल किसी से छुपा नहीं है   इसके बावजूद मंत्री और अफसर अपने एजेंडों को पूरा करने में लगे रहते हैं  कई जगह तो ये स्कूल आफत के स्कूल बन गए हैं  इनकी छतें हवा में हिलती रहती हैं   बैतूल जिले की कोथलकुण्ड पंचायत के मालेगाँव में बच्चे आफत  की पाठ शाला में बैठकर नैतिकता का पाठ पढ़ रहे है   गाँव का प्राथमिक  स्कूल ऊंची पहाड़ी पर स्थित है जिसकी छत स्कूल सत्र प्रारंभ होने के कुछ दिन बाद हवा पानी के कारण उड़ गई  और स्कूल खतरनाक स्थिति में पहुँच गया   बावजूद इसके स्कूल प्रबंधन इसी क्षतिग्रस्त भवन में स्कूल लगा रहा है  ज़रा सी भी हवा चली नहीं की बच्चों की जान पर बन आती है  बारिश और तेज हवा के कारण स्कूल की छत उड़ गई फिर भी  उड़ी हुई छत के नीचे ही  स्कूल  लगाया जा रहा है और बच्चो की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है   बची हुई स्कूल की छत पर टीन और बल्ली लटकी हुई है जो हवा चलने पर बच्चो पर गिर सकते हैं  इस स्कूल में कुल 71 बच्चे पढ़ते है उनके  बैठने के लिए उचित व्यवस्था नही है    छत उड़ जाने की वजह से एक छोटे से कमरे में बच्चों को बिठाया जा रहा है  ऐसे में क्या पढाई होती होगी इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है    स्कूल की उड़ती और हिलती छतें देखकर अधिकारी भी नींद से जाग गए और स्कूल भवन की तत्काल मरम्मत कराने का भरोसा दे रहे हैं   पर सवाल यह उठता है कि बारिश के पहले ये काम क्यो नही कराया गया   सरकार कभी भोपाल के वल्लभ से निकलकर इन स्कूलों का जायजा भी ले लिया करें  ताकि व्यवस्था दुरुस्त हो सके  या फिर इन्तजार करें किसी बड़ी दुर्घटना होने का   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 SWASTH MANTRI INAM

मिलावट की जानकारी देने पर 11 हजार का इनाम    मिलावट खोरो पर स्वस्थ मंत्री अब सख्त हो गए हैं   एक कार्यक्रम में मंत्री ने कहा की अगर कही भी मिलावट होती हैं  और जो भी इसकी जानकारी देगा उसकी पहचान छुपाई जाएगी   साथ ही 11 हजार का इनाम भी दिया जाएगा      स्वास्थ्य मंत्री ने साफ़ शब्दों ने कहा  हैं  मिलावट की जानकारी देने वाले को 11 हजार का इनाम दिया जायेगा  मध्यप्रदेश में लगातार मिलावट की खबरे सामने आती हैं  और छापा पड़ने पर कई बार बड़ी खेप पकड़ी जाती हैं   ये मिलावट खोर लोगो के स्वस्थ से खिलवाड़ करते हैं कई बार लोगो की जान पर आ जाती हैं  ऐसी मिलावट खोरी को रोकने के लिए   इंदौर में  मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने एमवाय अस्पताल में निरीक्षण करने के दौरान कहा  है    कि मिलावटखोरी की जानकारी देने वाले को 11 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा  जानकारी देने वाले का नाम भी गुप्त रखा जाएगा   स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट इंदौर के पीसी सेठी अस्तपाल में नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई का लोकार्पण करने गए थे    इस दौरान उन्होंने यहां भर्ती मरीजों का हाल जाना और उनके परिजनों से भी बात की          

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

  MAARPIT

 गुंडों ने युवक को पेड़ से बांधकर  पीटा   गृहमंत्री बाला बच्चन जी यह खबर सिर्फ आपके लिए है   मध्यप्रदेश में वक्त बदला और सत्ता बदला गई  लेकिन इस दौरान गुंडे बदमाशों के हौंसले इस कदर बुलंद हो गए कि गुंडों ने सरेआम फ़िल्मी अंदाज में एक युवक के पैरों में रस्सी बांधकर उसे सड़क पर घसीटा और जब इतने से भी मन नहीं भरा तो उसे पेड़ से बांधकर पीटा गया  आपके सिस्टम और पुलिस का ऐसे लोगों को कोई  खौफ नहीं हैं   गृह मंत्री बाला बच्चन जी जनता ने इस बदलाव के लिए तो आपको कतई नहीं चुना है  अगर ये  बदलाव  है तो  बड़ा ही  बेरहम  है   रुपए के लेन-देन को लेकर  बुधवार की शाम उज्जैन रोड स्थित इटावा में एक युवक के साथ कुछ  गुंडों  ने जमकर मारपीट की  देख लीजिये इन तस्वीरों को  एक युवक को रस्सी से बांध कर सरेआम सड़क पर घसीटा  जा रहा है   आपकी पुलिस को इस गुंडागर्दी की भनक तक नहीं लगी  लोग भी आदतन तमाशबीन बने रहे  खबर है कि  राजेंद्र का इन गुंडों से पैसे का लेनदेन था  हालाँकि राजेंद्र किसी भी किस्म के लेनदेन से मन कर रहा हैं   बहरहाल लोगों में टैरर पैदा करने के लिए  इन गुंडों ने राजेंद्र को सड़क पर घसीटा और फिर सड़क किनारे लगे एक पेड़ से बांधकर उसकी जमकर पिटाई लगाई  कुछ जागरूक लोगों ने पुलिस को इस गुंडागर्दी की  सूचना  दी  तब पुलिस मौके पर पहुंची  तो गुंडों ने पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्कामुक्की की  जैसे तैसे इस युवक को बचाकर अस्पताल पहुँचाया गया    गृह मंत्री बाला बच्चन जी आपको जानकर आश्चर्य होगा कि यह सारा घटनाक्रम पुलिस चौकी के पास का है  आपकी पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन एक भी बदमाश को पकड़ नहीं पाई  सारे गुंडे पुलिस को अंगूठा दिखाकर चलते बने  घटना के बाद रात में भारी पुलिस बल  ने इन गुंडों के घरों पर  दबिश दी  और इन्हें पकड़कर इनका  जुलूस निकाला    पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ प्राणघातक हमले, बलवा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है   घटना की जानकारी जब सभी को हो गई तब सीएसपी अनिल सिंह   जिला अस्पताल पहुंचे व घायल राजेंद्र से जानकारी ली   राजेंद्र के एक पैर में फ्रेक्चर हुआ है और उसे कई चोटें लगी हैं   इन गुंडों का इलाके में आतंक है  राजेंद्र को सड़क पर घसीटने और पेड़ से बांधकर मारने के बाद गुंडों ने राजेंद्र की जेब में चाकू रखकर उसे फ़साने की कोशिश की  बाला बच्चन जी अगर ये बदलाव है तो जनता आपसे भरपाई  आप कुछ ऐसा बदलाव कीजिये कि गुंडे बदमाश सर उठाने की हिमाकत भी न कर सकें  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 GANJA

तस्करों के घर के अंदर बने गड्ढों से मिले ड्रग्स    भोपाल में नशे के कारोबार की कमर तोड़ने के इरादे से भोपाल पुलिस ने देर रात बुधवारा चौक इलाके में छापा मार कार्रवाई की   पूरे भोपाल में इसी इलाके से मादक पदार्थों की सप्लाई होती हैं   ऐसे में इस नशे के काले कारोबार को ध्वस्त करने के इरादे से आला पुलिस अफसरों ने 250 पुलिसकर्मियों की स्पेशल टीम के साथ  कई घरों में दबिश दी   इस दौरान पुलिस को बड़ी मात्रा में घर के भीतर गढ्ढों में छुपाकर रखे मादक पदार्थ मिले   नशे के कारोबार से लाखों के वारे-न्यारे कर रहे लोग इतने शातिर थे कि घऱ में उन्होंने गड्ढे बनाकर मादक पदार्थ छुपा रखे थे  ऐसे में पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी   छापे के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में नकदी भी बरामद हुई है   वहीं पुलिस ने कार्रवाई के दौरान तीस से ज्यादा लोगों को हिरासत में  लिया  भोपाल का  ये इलाका ऐसा था कि यहां जाने में पुलिस भी घबराती थी   क्योंकि नशे के इस काराबोर में केवल पुरुष ही नहीं, बल्कि महिलाएं भी शामिल हैं  ऐसे में मौका पड़ने पर वो पुलिस पर भी हमला करने से नहीं चूकती।  इसलिए एक रणनीति के तहत इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया   नशे के कारोबारियों के इन घरों से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

  HAMLA

युवक ने सौदा लेने को किया मना , दुकानदार को नागवार गुजरा    बेखौफ एक दूकानदर  जिसे पुलिस का कोई डर नहीं   एक युवक  पर धारदार हथियार से वार पर वार कर रहा हैं   क्यूंकि उस युवक ने दुकानदार से सौदा लेने को मन कर दिया था   जो दुकानदार को नागवार गुजरा और धारदार हथियार से उस  युवक पर कई वार करके भाग गया।   छतरपुर में बड़ी ही बेरहमी से युवक पर धारदार हथियार से हमला करने का  वीडियो वॉयरल हो रहा हैं   जिसमे युवक को  पीटते हुए उसकी पीठ पर धारदार हथियार से कई बार किये गए हैं  घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के बकायन मार्ग की है   जंहा दीपक नाम के युवक को एक दुकानदार धारदार हथियार से हमला करते हुए कैमरे में कैद हुआ है   पीड़ित का कसूर महज इतना है कि उसने  कलीम खान नाम के आरोपी की दूकान से खरीदारी करने से मना कर दिया था फिर दुकानदार धारदार हथियार से पीड़ित पर हमला करने लगा और मौका लगते ही फरार हो गया  दूकान दार की  क्रूरता का यह वीडियो वायरल हो गया   घटना में युवक के शरीर पर गंभीर चोटे आई है  उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है   वही पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में जुट गई है   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 MLA SITARAM

सीताराम आदिवासी  ने कहा मैं बिकाऊ नहीं   मध्य प्रदेश विधानसभा में एक बिल के समर्थन में जब से दो भाजपा विधायकों ने कमलनाथ सरकार के समर्थन में वोट किया   तब से ही प्रदेश की सियासत गरमा गई है  इस बीच श्योपुर से भाजपा विधायक सीताराम आदिवासी ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है  बीजेपी  विधायक सीताराम आदिवासी ने कहा कि  कांग्रेस पार्टी ने उन्हें भाजपा छोड़ने के लिए पैसों का लालच दिया है  लेकिन मैं बिकाऊ नहीं हूँ   भाजपा विधायक सीताराम आदिवासी ने कहा कि, "कांग्रेस के कुछ लोगों ने मुझसे संपर्क साधा और कहा कि वो मुझे जो चाहें दे देंगे   लेकिन मैंने साफ कर दिया कि मैं आदिवासी और गरीब जरूर हूं, लेकिन बिकाऊ नहीं हूं   मैं भाजपा के साथ ही रहूंगा   पिछले दिनों  मध्य प्रदेश विधानसभा में अपराध कानून संशोधन बिल 2019 पर विधानसभा में मत विभाजन की नौबत आ गई थी  वोटिंग के दौरान भाजपा के दो विधायक नारायण त्रिपाठी और शरद कोल ने कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के समर्थन में वोट किया था  इसके बाद दोनों ही कांग्रेस में शामिल होने की बात कही  उसी समय बीजेपी विधायक सीताराम आदिवासी को प्रलोभन दिया गया    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

SHABISTA JAKIR

मामले की शिकायत ईओडब्लू में      सड़क के चौड़ीकरण को लेकर राजनीति हावी हो रही हैं  एक तरफ डेवलॅपमेंट की बात होती हैं तो   वही दूसरी तरफ काम जमीनी स्तर पर आता हैं तो   भ्रष्टाचार की कहानी सामने आने लगती हैं   सच्चाई क्या हैं ये तो जाँच का विषय हैं  लेकिन इन कारणों से शहर का डेवलॅपमेंट जरूर रुक जाता हैं   भोपाल के पोलिटेक्निक चौराहे से लेकर भारत माता चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है मगर सड़क के चौड़ीकरण पर कांग्रेस पार्षद शबिस्ता आसिफ जकी ने आपत्ति जताते हुए सवाल खड़े कर दिए हैं   उन्होने सड़क के चौड़ीकरण पर घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा कि   महापौर आलोक शर्मा औऱ अधिकारियों ने विकास के नाम पर भ्रष्टाचार किया है ठेकेदारों औऱ अधिकारियों की मिलीभगत से घटिया सामाग्री का उपयोग किया जा गया है स्मार्ट सड़क सिर्फ कागजों में ही दर्ज है  उन्होने सड़क के टेंडर पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि लगभग 31 करोड़ रुपये का टेंडर जारी हुआ था लेकिन ठेकेदार का  भुगतान बिल  32 करोड़ रुपये स्मार्ट सिटी कार्पोरेशन को थमाया गया है  जिसमें भारी भ्रष्टाचार किया गया है जिसके चलते पूरे मामले की शिकायत ईओडब्लू में की  औऱ जांच की मांग भी की गई है  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 JAAM

बार बार लग रहा है बैतूल में जाम    मध्यप्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर हैं  और कई जगह पुल पर पानी आने से जाम के हालात बन जाते हैं  बैतूल में भी धार नदी का पानी पुल पर आने से जाम लगता रहता है    एमपी में लगातार हो रही बारिश से नदी नालों में पानी बढ़ गया है   बैतूल में भी धार नदी उफान पर है  तेज बारिश के बाद नदी का पानी पुल पर आने से बार बार जाम की स्थिति बन रही है   जिस कारण बैतूल भोपाल मार्ग पर यातायात बाधित हो रहा है   बैतूल से भोपाल जाने वाली दो एम्बुलेंस  भी इस दौरान मरीज को लेकर वापस बैतूल लौट गईं    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 hungama

हिन्दू संगठनों ने किया हंगामा    जबलपुर के ग्वारीघाट इलाके के एक मकान में अनैतिक काम होने की जानकारी मिलने पर हिन्दू संगठनों ने जमकर हंगामा किया  जिसके बाद पुलिस ने संदिग्ध स्थिति में कुछ युवक -युवतियों को पकड़ा   गवरीघाट  थाना अंतर्गत बर्मन मोहल्ले के एक घर में अनैतिक कार्य होने की जानकारी लगने के बाद  विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया, इस मामले की जानकारी कार्यकर्ताओ ने पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस का अमला मौके पर  पहुंचा  बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि ग्वारीघाट एक पवित्र तीर्थ स्थल है  जंहा अनैतिक कार्य होने की जानकारी कई दिनों से उन्हें मिल रही थी  स जानकारी के चलते जब वह लोग मौके पर पहुंचे तो एक घर में कुछ युवक और युवतियों को संदिग्ध हालात में पाया  प्रदर्शनकारियों ने  पुलिस को भी इसकी जानकारी दी इस दौरान एक युवक ने उन पर हमला करने की कोशिश भी की   हालांकि पुलिस ने  मौके पर पहुचने के बाद कुछ युवतियों और युवको को पकड़ा  और पुलिस स्टेशन ले गए  पुलिस पूरे मामले की जाँच कर रही है   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

LOOT

साढ़े चार किलो चांदी बरामद    धार के कुक्षी में पुलिस ने चोरों  एक गिरोह को पकड़ा है  इस गैंग के पास से साढ़े चार किलो चांदी और पचास मोटर साइकिलें बरामद की जा चुकी हैं   कुक्षी के बाग थाना पुलिस ने एक शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 28 लाख के चोरी के सामान सहित सात आरोपियो को धरदबोचा है    पुलिस ने इनके पास से साढे चार किलो चाँदी के जेवरात , 50 बाईक  और दो पिस्टल सहित अन्य सामान बरामद किया है  आरोपियो ने बाग थाना क्षैत्र मे लूट डकैती चोरी की कई वारदातें  करना कबूला है   पुलिस गिरोह के बाकी  फरार सदस्यो को पकडने के प्रयास मे जुटी हुई है  पुलिस को इनसे कई और वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

BRIJ CRAKE

घटिया निर्माण का जीता जगता सबूत है ब्रिज    नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों और निर्माण कंपनी की मिलीभगत के चलते सात महीने पहले बनकर तैयार हुए भोपाल  के सिंगारचोली  फ्लायओवर ब्रिज की हालत पहली बारिश में ही जर्जर सी हो गई है  लालघाटी से एयरपोर्ट जाने वाली लेन के हिस्से में फ्लायओवर की सड़क धंसने लगी है, ब्रिज में पानी के कारण सीट ने मटेरियल को छोड़ दिया है  जिससे इसकी प्रीकास्टेड वाली फट रही है   बीते तीन  दिनों से हो रही तेज बारिश के चलते सिंगारचोली ब्रिज पर पानी भर गया था   ब्रिज के नीचे सर्विस लेन भी पानी में डूबी रही   रहवासियों ने जब ब्रिज के आसपास पड़ताल की तो ब्रिज के कई हिस्सों से पानी का रिसाव मिला   लोगों ने देखा की  ब्रिज की प्रिकास्टेड वाल टूटने की कगार पर पहुंच गई  तब  इसकी जानकारी एन एच ए आई के अधिकारियों को दी तो उन्होंने ब्रिज से तत्काल यातायात बंद कराया  बड़े हादसे की आशंका को देखते हुए अधिकारीयों ने यह कदम उठाया   स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद ब्रिज के निर्माण में हो रहे भ्रष्टाचार पर ध्यान नहीं दिया गया, इससे अब लोगों की जान पर बन आई है   ब्रिज निर्माण की घटिया गुणवत्ता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि गीला होने के बाद सीमेंट व मटेरियल हाथ लगाने से झड़ रहा है   यही कारण है कि पत्थर की सिल्लियों के जोड़ सिर्फ दो दिनों की बारिश में ही ढीले हो गए  ब्रिज निर्माण में लापरवाही का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बेस के मटेरियल को सेट करने के लिए लोहे की जिन सेंटिंग को लगाया गया था उन्हें अब तक नहीं निकाला गया  ब्रिज के नीचे निकलने वाले रास्ते के ठीक ऊपर यह सेंटिंग लगी हुई थी  लेक पर्ल गार्डन से एयरपोर्ट की ओर ब्रिज का हिस्सा कई जगह से टूटा दिखाई दिया  ब्रिज के दोनों ही ओर की दीवारों के टुकड़े गिर गए हैं  राष्ट्रीय राजमार्ग 12 पर बने इस फ्लायओवर से रोजाना करीब 1 लाख वाहन गुजरते हैं  इसके आसपास 20 कॉलोनियों में डेढ़ लाख से अधिक लोग भी रहते हैं    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 JAGUAR

तेंदुए ने किया ग्रामीण पर हमला    बड़वानी के पानसेमल इलाके में एक तेंदुए ने ग्रामीण पर हमला कर के उसे घायल कर दिया  यह तेंदुआ इससे पहले  एक बच्ची  की जान ले चुका है और   कई ग्रामीणों पर हमला कर चुका है  इलाके में इस तेंदुए का आतंक है     पानसेमल इलाके में तेंदुए का आतंक जारी है  अब ग्राम जूनापानी में तेंदुए ने एक ग्रामीण को घायल कर दिया  इस हमले में तेंदुए ने ग्रामीण को सिर में नाखून गढ़ा दिए  घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया  इसके पहले यह तेंदुआ एक किशोरी की जान ले चुका है और एक महिला और एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर चुका है  इस मामले में वन विभाग ने भोपाल मुख्यालय से तेंदुए को आदमखोर घोषित कर गोली मारने की अनुमति मांगी है    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 TIGER DIED

बाघ के हमले में शावक की मौत   मध्यप्रदेश को टाइगर स्टेट बने तीन दिन हुए थे कि एक युवा बाघ की मौत हो गई   उमरिया जिले के पहाड़िया के पास मझगवा नर्सरी में बाघ का शव मिला  ... वन विभाग का कहना है बाघों की लड़ाई में इसकी मौत हुई है   उमरिया जिले के रेग्युलर फारेस्ट के घुनघुटी रेंज में एक बाघ  की मौत हो गई   पहाड़िया के पास मझगवा नर्सरी में उसका शव मिला   एसडीओ राहुल मिश्रा ने बताया कि बड़े बाघ की हमले में उसकी जान गई है  यह बाघ एक से सवा साल का बताया जा रहा है   हाल ही में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर मध्यप्रदेश को टाइगर स्टेट का दर्जा मिला था   पिछले चार साल में मध्यप्रदेश में 218 बाघों की बढ़ोतरी के साथ इनकी संख्या 526 बताई गई और प्रदेश ने टाइगर  स्टेट का दर्जा फिर हासिल कर लिया है  पिछली दो गणना में सबसे ज्यादा टाइगर वाले कर्नाटक में इस बार दो बाघ कम मिले और बाघों की गिनती में वह दूसरे नंबर पर रहा था   उस हिसाब से अब हम कर्नाटक से सिर्फ एक बाघ ज्यादा हैं     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 RAILWAY PARCEL KARYALAYA

रेलवे प्रशासन की लापरवाही आई सामने     तेज बारिश के चलते  रेलवे स्टेशन के पार्सल कार्यालय में  पानी भर गया और लोगों का पार्सल किया जा रहा सामन ख़राब हो गया   अधिकारीयों की लापरवाही के कारण  पार्सल कार्यालय में शेड का निर्माण नहीं किया गया   किसके कारण बारिश का पानी कार्यालय के अंदर घुस गया    एक तरफ जहाँ भोपाल में वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन बनाया जा रहा है  वहीं दूसरी ओर भोपाल रेलवे स्टेशन के पार्सल कार्यालय के हालात ठीक नहीं है  तेज बारिश के कारण स्टेशन के पार्सल कार्यालय में बारिश का पानी घुस गया   लेकिन अधिकारीयों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता  बताया जा रहा है की पार्सल कार्यालय में शेड लगाने के लिए DRM ऑफिस ने परमिशन दी थी  लेकिन  कमर्शियल  डिपार्टमेंट की अनदेखी के चलते शेड का निर्माण नहीं हो पाया   शेड का निर्माण ना होने से पार्सल कार्यालय में रखा सामान  बारिश के पानी से खराब हो रहा है   स्टेशन पर  बारिश के पानी से सामन को बचने की कोई व्यवस्था नहीं की गई  है ऐसे में  ग्राहक अपना सामान रेलवे प्रशासन  के भरोसे छोड़ देते है  और नतीजा इस तरह सामने आता है   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 DHOKHA OYO

एक साल से होटल मालिकों को नही दिया पैसा    जबलपुर होटल एसोसिएशन ने  होटल बुक करने वाली कंपनी ओयो की शिकायत पुलिस से की है   होटल मालिकों का कहना है ओयो कस्टमर से पैसा वसूलने के बाद भी पिछले एक साल से होटल मालिकों को भुगतान नहीं कर रहा है  होटल एसोसिएशन ने ओयो के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए जबलपुर के पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन भी दिया    होटल एसोसिएशन जबलपुर के सदस्यों और होटल मालिकों  ने oyo कंपनी द्वारा होटल मालिकों के साथ की जा रही धोखाधड़ी को लेकर पुलिस कप्तान अमित सिंह को ज्ञापन सौपा   होटल मालिकों ने  बताया  कि पिछले एक वर्ष से होटल मालिकों को  उनका भुगतना नहीं किया गया है और न ही अनुबंध की शर्तों का पालन किया जा रहा है  इसके बाद अनौपचारिक पैनाल्टी एवं चार्जेस होटल मालिकों के उपर लगाये जा रहे हैं   होटल मालिकों ने कहा कि oyo कंपनी जबलपुर शहर और मध्यप्रदेश के साथ देशभर  में होटल मालिकों के साथ कुछ शर्ताे के आधार पर अनुबंध कर ऑनलाइन बुकिंग देने का वादा करती है   जिसमें बाद में कंपनी द्वारा सीधे ऑनलाइन डिस्काउंट देकर कस्टमर से पैसे अपने खाते में डलवा लिया जाता है लेकिन आज तक हमारा भुगतना नहीं किया गया   पुलिस अधीक्षक ने पूरा मामला समझने के बाद  मामले में उचित कार्यवाही का अश्वासन दिया है    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 DO DIVASEEY

लव जेहाद के विरोध मे करेंगे आंदोलन   भारतीय सिन्धू सभा ने पकिस्तान में हिन्दुओं के जबरिया धर्मांतरण पर चिंता जाहिर की  और इसके खिलाफ देश भर में आंदोलन करने का निर्णय किया  सभा ने लव जेहाद के मसले पर कड़े कदम उठाये जाने पर जोर दिया है    भारतीय सिंधु सभा का राष्ट्रीय चिंतन शिविर भोपाल में हुआ   शिविर में  पाकिस्तान में हो रहे जबरन धर्मातरंण और देश  भर में हो रहे धर्मातरण व लव जेहाद के विरोध में जिलाधीशों  के माध्यम से राष्ट्रपति  अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार  आयोग  को ज्ञापन भेजकर इसे रोकने की मांग की जायेगी  सभा के शिविर में तय किया गया की  मजबूरन  इन मामलों को लेकर देश भर में आंदोलन चलाया जायेगा व पाकिस्तान दूतावास पर प्रदर्षन  किया जायेगा       

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 oil industries

 कई बड़ी  गड़बड़ियों का हुआ खुलासा    नरसिंपुर में मिलावटखोरों पर नकेल कसने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है  कलेक्टर और एसपी ने कई ऑयल इंडस्ट्रीज  का निरीक्षण किया और गड़बड़ियां पकड़ीं   प्रशासन ने मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए हैं   कलेक्टर दीपक सक्सेना और  पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह ने नरसिंहपुर  के करेली में  स्थित आयल इंडस्ट्रीज के 4 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया   और कई गड़बड़ियों का खुलासा किया  गंभीर अनियमितता मिलने पर कलेक्टर दीपक सक्सेना ने आशु इंडस्ट्रीज को सील करने के निर्देश दिये   उन्होंने संयुक्त टीम को विस्तृत जांच कर प्रकरण दर्ज करने की हिदायत दी  इसके बाद कलेक्टर एवं एसपी ने शुभम इंडस्ट्रीज  राहुल इंटरप्राइजेज एवं  कंछेदी लाल विजय कुमार नेमा के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया और पूछताछ की  जांच के लिए इन सभी प्रतिष्ठानों से आयल के सैम्पल लिये गये  आयल इंडस्ट्रीज के सभी 4 प्रतिष्ठानों के लायसेंस एवं दस्तावेजों का परीक्षण करने के लिए भी कलेक्टर ने निर्देशित किया है  इन सभी प्रतिष्ठानों में बाहर से टेंकर द्वारा खाद्य तेल लाकर उसकी पैकेजिंग कर थोक में विक्रय किया जाता है   निरीक्षण के दौरान आशु इंडस्ट्रीज के परिसर में अत्याधिक गंदगी मिली साथ ही साथ यहां के सभी कार्यों में गंभीर अनियमिततायें सामने आईं   इस आयल इंडस्ट्रीज को गणपति ब्रांड के नाम से आशु इंडस्ट्रीज का लायसेंस मिला हुआ है   परंतु आशु इंडस्ट्रीज में एक्टिव   पक्का मोती, आदित्य गोल्ड, मधुर रूची, ट्यूलिप गोल्ड, शक्ति, उड़ान, गणपति सनफ्लावर आयल, एक्टिव इंदौर फर्स्ट ग्रेड सोयाबीन रिफाइंड आयल, फार्चून आदि अनेक ब्रांड के नाम से पैकेजिंग के प्रमाण मिले   यहां किसी प्रकार का कोई लायसेंस या अन्य दस्तावेज नहीं मिला है और ना ही कोई लेखा- जोखा मिला  आशु इंडस्ट्रीज के मालिक मौके पर नहीं मिले। निरीक्षण में मिस ब्राडिंग का गंभीर मामला मिला          

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

MANAVTA SHARMSAAR

तस्करों ने ठूस-ठूस कर  गायों को भरा था   पालतू जानवरों की तस्करी का बड़ा  मामला सामने आया है   गायों को तस्करों ने ट्रक के अंदर  इस कदर ठूस  कर भरा था की    जिसे देख इंसानियत भी शर्मशार हो जाये   ट्रक में भरी 17 गायों की मौत हो गई है   पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है   यह मामला एमपी के गाडरवारा का है   मामला गाडरवारा थाना क्षेत्र का है    जहां बेलखेड़ी गाँव के पास एक ट्रक अचानक गड्ढे में जा घुसा   और फस गया  ट्रक को देख ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई   ट्रक के अंदर से अजीबोगरीब आवाजें सुन ग्रामीणों ने ट्रक का दरवाजा खोला  तो ग्रामीणों के पैरों तले जमीन खिसक गई    जब ट्रक के अंदर का मंजर देखा तो  इन्सानित मरी हुई नज़र आई    ट्रक के अंदर पालतू जानवरों को बुरी  तरह से भरा गया था   एक के ऊपर एक जानवरों को ठूस ठूस  कर भरा गया था   गाँव वालों ने देर न करते हुए स्थानीय पुलिस को फ़ोन लगाया   और जानवरों को छुड़ाया    जानकारी के अनुसार  ट्रक में भरी गईं  17 गायों  की मौत हो गई है    और बाकी गायों  को प्राथमिक उपचार के बाद सुरक्षित स्थान पर पहुचाया गया    ये पूरा मामला गो वंश तस्करी का  है  गो वंश की खेप काटने के लिए कहीं ले जाई जा रही थी  बहरहाल पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामला कायम कर लिया है  मौके  का फायदा उठाकर ट्रक चालक भागने में सफल हो गया     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Weather mp

कई जगह निचली बस्तियों में पानी भरा    पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण भोपाल शाजापुर और खंडवा के निचले इलाकों में पानी भर गया  इन इलाकों में बारिश के कारण जन नीवन अस्त व्यस्त हो गया है  इन इलाकों में अगले 24 घंटे तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा और तेज हवाओं के साथ बारिश होगी    पिछले कई दिनों से मध्य प्रदेश में बारिश हो रही है  बारिश के चलते नदी-नाले सब उफान पर आ गए हैं  भोपाल के नया बसेरा और पुराने भोपाल के कई इलाकों में पानी भर गया  खंडवा में तो एक दिन में 8 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है  इसके चलते नर्मदा नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है और जिले के निचले इलाकों में पानी भर गया है  खंडवा में बारिश के चलते आशापुर के गर्ल्स हॉस्टल में फंसी लड़कियों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया   वहीं जलस्तर बढ़ने के चलते आशापुर में कई घरों और दुकानों में पानी भर गया है  कई लोगों ने बचने के लिए मंदिर में शरण ली  वहीं खंडवा और होशंगाबाद को जोड़ने वाले पुल के क्षतिग्रस्त होने की वजह से हाईवे पर आवाजाही बंद है  खंडवा जिले में पिछले 24 घंटे में लगभग 200 एमएम बारिश हुई है  जिले में 1 जून से अब तक औसत बारिश का आंकड़ा 350 मिलीमीटर है। पिछले वर्ष इस दौरान 370 एमएम बारिश हो चुकी थी  जिले की औसत बारिश 880 मिलीमीटर है  शाजापुर में  बारिश आफत बन गई है  यहाँ कई गांव में बाढ़ के हालात बने हुए हैं  कालापीपल में पानी ने खूब तबाही मचाई  पानी कम होने के बाद विधायक कुणाल चौधरी ने इलाके का दौरा किया और साफसफाई के काम में हाथ बटाया  प्रदेश में पिछले 24 घंटे से सागर व जबलपुर संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर बारिश का सिलसिला जारी है  इधर, मौसम विभाग ने 27 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है   इसमें से कुछ जिलों में अति भारी बारिश होने की संभावना है  इसमें इंदौर, धार, अलीराजपुर, होशंगाबाद, सीहोर, गुना, उज्जैन, छिंदवाड़ा, हरदा, राजगढ़, नीमच, रतलाम, अशोकनगर, आगर, श्योपुरकलां, बालाघाट, अनूपपुर, डिंडोरी, विदिशा, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, झाबुआ, बुरहानपुर, शाजापुर, मंदसौर और सिवनी शामिल हैं   इधर, भोपाल का मौसम खुशनुमा हो गया है   यहां रुक-रुककर बारिश हो रही है   मौसम वैज्ञानिक पीके शाह ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में आगामी 24 घंटे में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 ANTARRASHTRIYA BAGH DIVAS

मध्यप्रदेश को मिला टाइगर स्टेट का दर्जा   देश में सबसे ज्यादा 526 बाघों के साथ मध्यप्रदेश को एक बार फिर  टाइगर स्टेट का दर्जा मिल गया है  विश्व बाघ दिवस पर जारी आंकड़ों से स्पस्ट हुआ कि मध्यप्रदेश में कई सारे बाघों की मौत के बाद भी एमपी में सबसे ज्यादा बाघ हैं   मध्यप्रदेश को एक बार फिर फर्स्ट टाइगर स्टेट का दर्जा मिला है    अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस  के अवसर पर जारी रिपोर्ट के मुताबिक देश में  तीन हजार  बाघ हैं   इनमें सबसे ज्यादा 526 बाघ मध्यप्रदेश में हैं     524 बाघ के साथ कर्नाटक दूसरे और 442 बाघ के साथ उत्तराखंड तीसरे स्थान पर है   बाघ दिवस पर मध्यप्रदेश को मिले इस दर्जे से सभी बहुत खुश हैं   मध्यप्रदेश के टाइगर रिवर्ज एरिया में बाघों के संरक्षण के लिए लगातार काम किया जा रहा है  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस पर प्रसन्नता जाहिर की है और बाघों के उचित संरक्षण की बात कही है    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 RAKESH NIRANJAN

इस अधिकारी ने की थी मृतक की पत्नी से छेड़छाड़    हरपालपुर में पुरानी रंजिश के चलते कृषि विकास अधिकारी राकेश निरंजन ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी और एक को गोली मार दी  पीड़ित पक्ष का आरोप है कि राकेश निरंजन ने मृतक की पत्नी के साथ छेड़छाड़ की थी  पीड़ित पक्ष ने कहा कि इस मसले  में एक कांग्रेस विधायक आरोपी को बचाने का काम कर रहे हैं   छतरपुर के हरपालपुर मे  कृषि  विकास अधिकारी राकेश  निरंजन  ने एक पिता -पुत्र को अपनी लायसेंसी  पिस्टल से गोली मार दी  इस घटना में पुत्र धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई और जबकि पिता को गंभीर हालत मे झांसी मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया है   आरोपी राकेश निरंजन नौगांव मे पदस्थ है   पीडत पक्ष ने  इस हत्याकांड मे काग्रेंस के महाराजपुर विधायक नीरज दीक्षित पर राजनैतिक सरक्षंण देने का आरोप लगाया है   रविवार की रात आरोपी राकेश निरंजन ने पुराने विवाद को लेकर धमेंद्र और उसके पिता मूलचंद को अपनी लाईसेंसी पिस्टल से गोली मारी जिससे धमेन्द्र की मौके पर मौत हो गई   मृतक के परिजनो ने बताया कि आरोपी राकेश ने कुछ महीने पहले मृतक की पत्नी के साथ छेडछाड की थी ,जिस पर मृतक ने हरपालपुर थाने मे शिकायत की थी ,लेकिन आरोपी के ससूर काग्रेंस विधायक नीरज दीक्षित के पीए है ,जिससे पुलिस पर दबाव बनाकर आरोपी से राजीनामा करवा दिया था   इसी घटना को लेकर आरोपी  ने धर्मेंद्र की हत्या कर दी   उस समय पुलिस  कारवाई करती तो यह घटना नही होती      

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 LALJI TANDON

लालजी टंडन प्रदेश के 28वें राज्यपाल   मध्यप्रदेश के मनोनीत राज्यपाल लालजी टंडन ने सोमवार को राज्यपाल के रूप में शपथ ली  राजभवन में हुए गरिमामय कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रविशंकर झा ने  टंडन को राज्यपाल के रूप में शपथ दिलाई    टंडन मध्यप्रदेश के 28वें राज्यपाल होंगे    लालजी टंडन शनिवार को भोपाल पहुंच गए थे   राजभवन में हुए समारोह में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव सहित कई विशिष्ट लोग मौजूद थे  शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री, मंत्रीगण और वरिष्ठ नेताओं तथा अधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दी  इस दौरान भाजपा संगठन के कई नेता भी मौजूद थे   लालजी टंडन ने  आनंदीबेन पटेल की जगह ली है   इससे पहले टंडन बिहार के राज्यपाल थे   हाल ही में उन्हें मध्यप्रदेश का राज्यपाल बनाया गया     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

  PRABHU CHAUHAN

बहू भी है इंदौर में ही पुलिस अधिकारी   इंदौर में पदस्थ रही सीएसपी प्रभा चौहान को उनकी बहू ने  जमकर पीटा प्रभा की बहू भी है इंदौर में ही पुलिस अधिकारी है  एमवाय अस्पताल में मेडिकल के दौरान  प्रभा चौहान खूब रोईं  इंदौर में करीब दो वर्ष पहले कोतवाली सीएसपी रही प्रभा चौहान घरेलू हिंसा का शिकार हो गयी    प्रभा चौहान देर रात एमवाय अस्पताल मेडिकल के लिये पहुँची  प्रभा का आरोप है की उनकी बहू उसकी बहन और माँ ने उनके साथ मारपीट की है   पूर्व सीएसपी के हाथ पैर और मुह पर चोट आई है  ... प्रभा की  जिस बहु पर मारपीट का आरोप लगाया है वो इंदौर के बाणगंगा थाने पर पदस्थ है   एमवाय अस्पताल आई प्रभा चौहान इतनी डरी हुई थी कि वह भी रोती रहीं    पूरे मामले में पर पुलिस के  वरिष्ठ अधिकारीयों की नजर है    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 SINDHI SAMAJ

पोस्टकार्ड लिखकर फांसी की मांग    सिंधी समाज ने महाराष्ट्रा में हितेश मूलचंदानी की निर्मम हत्या के विरोध में भोपाल के शहीद गेट  पर मोमबत्ती जलाकर श्रदांजलि दी सिंधी समाज ने  पुणे के पुलिस कमिश्नर को  पोस्ट कार्ड लिखकर   हत्यारों को कोर्ट में जल्द  पेश कर फाँसी की सजा दिलवाये जाने की मांग की   पिम्परि पुणे में हितेश मूलचंदानी की निर्मम हत्या के विरोध में  भोपाल सिंधी समाज ने शहीद गेट ईदगाह हिल्स पर मोमबत्ती जलाकर  श्रदांजलि दी   सिन्धु सेना के अध्यक्ष राकेश कुकरेजा ने वारदात की जानकारी देते हुए कहा कि  हितेश मूलचंदानी निर्दोष एवं सभ्य परिवार से था   लेकिन हत्यारों ने उसकी निर्मम हत्या दे   इस घटना से महाराष्ट्र  ही नही सम्पूर्ण भारत वर्ष के  सिंधी समाज मे रोष व्याप्त है   सिंधी समाज ने  पुलिस कमिश्नर पुणे को  पोस्ट कार्ड लिखकर  हत्यारों को कोर्ट में जल्द से जल्द पेश कर फाँसी की सजा सुनाने का  आग्रह किया   इस अवसर पर ईदगाह सिंधी पंचायत  ने 2 मिनट का मौन रखकर  हितेश की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना  की   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

  SINDHI SAMAJ

पोस्टकार्ड लिखकर फांसी की मांग    सिंधी समाज ने महाराष्ट्रा में हितेश मूलचंदानी की निर्मम हत्या के विरोध में भोपाल के शहीद गेट  पर मोमबत्ती जलाकर श्रदांजलि दी सिंधी समाज ने  पुणे के पुलिस कमिश्नर को  पोस्ट कार्ड लिखकर   हत्यारों को कोर्ट में जल्द  पेश कर फाँसी की सजा दिलवाये जाने की मांग की   पिम्परि पुणे में हितेश मूलचंदानी की निर्मम हत्या के विरोध में  भोपाल सिंधी समाज ने शहीद गेट ईदगाह हिल्स पर मोमबत्ती जलाकर  श्रदांजलि दी   सिन्धु सेना के अध्यक्ष राकेश कुकरेजा ने वारदात की जानकारी देते हुए कहा कि  हितेश मूलचंदानी निर्दोष एवं सभ्य परिवार से था   लेकिन हत्यारों ने उसकी निर्मम हत्या दे   इस घटना से महाराष्ट्र  ही नही सम्पूर्ण भारत वर्ष के  सिंधी समाज मे रोष व्याप्त है   सिंधी समाज ने  पुलिस कमिश्नर पुणे को  पोस्ट कार्ड लिखकर  हत्यारों को कोर्ट में जल्द से जल्द पेश कर फाँसी की सजा सुनाने का  आग्रह किया   इस अवसर पर ईदगाह सिंधी पंचायत  ने 2 मिनट का मौन रखकर  हितेश की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना  की   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 KHOONI SANGHARSH

फोटो खींचने की बात पर हुआ था विवाद     खेलते वक्त बच्चे की दूसरे बच्चे ने फोटो खींच ली तो दादी को नागवार गुजरी  बात थाने पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा कर घर भेज दिया   मगर दादी शांत नहीं हुई और बड़े लड़के से पडोसी पर चाकू से हमला करवा दिया     जबलपुर के बेलबाग थाना में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुन कर सभी हैरान हो गए   दरसल बच्चे मोहल्ले में खेल रहे थे  इस दौरान एक बच्चे ने खेल - खेल में दूसरे बच्चे की फोटो खींच ली   जिसकी भनक दूसरे बच्चे की दादी को लग गई   जिसके चलते मामला थाने जा पहुंचा   पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों को सुनकर सुलह करवा दी    लेकिन मामला यहीं शांत नहीं हुआ   बात इतनी बिगड़ गई की एक बच्चे की दादी ने अपने बड़े लड़कों को बोल कर पड़ोस में रहने वाले अनिल कोरी के ऊपर चाकू  से हमला करवा दिया    वहीं पड़ोसी का कहना है   कि आए दिन पड़ोस में रहने वाली दादी अपने बच्चों को बहला-फुसलाकर पड़ोस में रहने वाले लोगों को परेशान करती है पुलिस ने मामला कायम कर एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है   दो आरोपी अभी भी फरार है जिनकी पुलिस तलाश कर रही है  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 DOCTOR RISWAT

दी काम बिगाड़ने की धमकी,वीडियो वायरल    यूँ तो डॉक्टर को लोग भगवान का दर्जा देते हैं   लेकिन मानवता को शर्मसार करने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है  जहां डॉक्टर मृतक के परिजनों से पोस्टमार्टम कराने के रूपये मांगते नजर आ रहे   डॉक्टर की इस करतूत का वीडियो अब सोशल  मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा    छतरपुर जिले के चंदला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में   2 दिन पहले पांडेपुरवा गांव के लड़कू रजक की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गयी थी    जब मृतक के परिजन पोस्टमार्टम कराने अस्पताल पहुंचे  तो वहां जो हुआ वह  सुनकर हर किसी का दिल दहल जाएगा   चंदला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद् में पदस्थ डॉक्टर लखन सिंह ने मृतक के परिजनों से पोस्टमार्टम करने के लिए रुपये मांगे    वायरल वीडियो में डॉक्टर साहब साफ तौर पर कहते नजर आ रहे है    कि ये काम प्राइवेट लड़के करते है   उन्हें रूपये लगेंगे तुम चाहे जहां से लाओ   इसके बाद डॉक्टर साहब यहीं नही रूके बल्कि उन्होंने ये भी कहा की    मैं तुम्हारा नुकसान कर दूंगा    शासन से  तुम्हे एक रूपया  नही मिलेगा   डॉक्टर साहब की इस हरकत का वीडियो किसी ने शूट करके सोशल  मीडिया में वायरल कर दिया    मृतक के परिजनों का कहना है जब उन्होंने 6 सौ रुपये दिए तब जाकर मृतक का पीएम हुआ  वहीं मामला संज्ञान में आने के बाद   सक्षम अधिकारी से जांचकर    नियमानुसार कार्यवाही की बात कह  रहे है                

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 VIRODH PRADARSHAN

वचन पत्र की अर्थी बनाकर कर किया विरोध प्रदर्शन     भारतीय जनता युवा मोर्चा ने   कांग्रेस के वचन पत्र की अर्थी बनाकर कर विरोध प्रदर्शन किया  बेरोजगारी भत्ते को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की  भाजयुमों आरोप हैं की कमलनाथ सरकार ने  कांग्रेस के  वचन पत्र में किये गए वादों को  पूरा नहीं किया हैं   भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कमलनाथ सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है  भाजयुमों ने आरोप लगाते हुए कहा की  कांग्रेस ने चुनाव के दौरान किये गए वादों को भुला दिया है  कांग्रेस वचनपत्र में किये गए वादे नहीं निभा रही  प्रदेश के युवाओं को  बेरोजगारी भत्ता देने की बात की गई थी    लेकिन सरकार अब मुकर गई है  युवाओं को ना ही रोजगार मिल रहा और ना ही बेरोजगारी भत्ता   भाजयुमों ने कॉंग्रेस के वचन पत्र की अर्थी बनाकर कर विरोध प्रद्रशन किया  और जमकर नारेबाजी की   भाजयुमों ने सरकार से मांग की है की युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया जाए   इस मौके पर युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अभिलाष पांडेय प्रदर्शन में शामिल रहे 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 TEACHER

शिक्षक नहीं बता पाए मुख्यमंत्री का नाम  ऐसे पढ़ेगा इंडिया तो कैसे बढ़ेगा इंडिया     एक ऐसा जिला जिसे पूर्ण साक्षर जिले का तमगा मिला है  मगर इस पूर्ण साक्षर जिले के शिक्षकों का ज्ञान देखकर आप भी अपना माथा पकड़ने को मजबूर हो जाएंगे    सन् 1992 में नरसिंहपुर जिले को प्रदेश के पूर्ण साक्षर जिला होने का गौरव प्राप्त हुआ था। उस समय के तत्कालीन मुख्यमंत्री सुन्दरलाल पटवा ने जिला मुख्यालय पर 'साक्षरता स्तंभ' का अनावरण करते हुए इसकी घोषणा की थी  लेकिन अब यह साक्षरता का गौरव और वाहवाही जमीनी स्तर पर धूमिल होती नजर आ रही है    नरसिंहपुर जिले को शिक्षा के क्षेत्र में पूर्ण साक्षर जिले का तमगा मिला है  लेकिन  वहाँ अज्ञानता का कैसा अंधेरा है  ये नरसिंहपुर के तमाम शिक्षकों के ज्ञान से साफ पता चलता है   इनकी अज्ञानता का भी अलग अंदाज है  सन् 1992 में नरसिंहपुर जिले को प्रदेश के पूर्ण साक्षर जिला होने का गौरव प्राप्त हुआ था   उस समय के तत्कालीन मुख्यमंत्री सुन्दरलाल पटवा ने जिला मुख्यालय पर 'साक्षरता स्तंभ' का अनावरण करते हुए इसकी घोषणा की थी   लेकिन अब यह साक्षरता का गौरव और वाहवाही जमीनी स्तर पर धूमिल होती नजर आ रही है  किसे पता था कि 27 साल बाद पूर्ण शिक्षित ज़िले को मिले इस गौरव की नई कहानी यहां के शिक्षक लिख रहे हैं  पूर्ण शिक्षित जिले की शिक्षा को किस तरह नया आयाम दिया जा रहा है यह इस रिपोर्ट में सामने आ रहा है   साक्षरता का गौरव और वाहवाही जमीनी स्तर पर धूमिल होती नजर आ रही है    जब हमारी टीम ने जिले में साक्षरता के संबंध में पड़ताल की तो पता चला  कि जिले के शिक्षकों की शैक्षणिक गुणवत्ता ही आधी अधूरी है  जब शिक्षकों से सामान्य ज्ञान के कुछ प्रश्न पूछे तो ज़िले में ऐसे - ऐसे शिक्षक मिले जिन्हें भारत के "शिक्षा मंत्री" कौन है ये तक नहीं पता है  भारत के "शिक्षा मंत्री" तो छोड़िए उन्हें मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री के बारे में तक नहीं पता है  उनका नाम तक नहीं जानते है  और आगे पड़ताल की तो ज़िले से ही चुनकर गए मध्य प्रदेश के विधान सभा अध्यक्ष एन पी प्रजापति का नाम तक नहीं पता है   सरकार बदल गई मुख्यमंत्री बदल गए मगर इनके लिए मुख्यमंत्री अभी तक  "शिवराज सिंह चौहान" ही है  जी  हाँ मुख्यमंत्री प्रदेश के कौन हैं इसके जवाब में शिवराज सिंह और शिक्षा मंत्री कमलनाथ बता दिए     एक शिक्षक ने तो केन्द्रीय मंत्री "प्रहलाद सिंह पटेल" को ही मध्यप्रदेश का "मुख्यमंत्री" बना डाला   हमारी टीम ने जब आगे बढ़कर शिक्षकों से ओर पूछने का प्रयास किया तो पता चला कि शिक्षक सही ढंग से हिंदी तक नहीं लिख पा रहे हैं   हमने ब्लैक बोर्ड पर लिखने को क्या कह दिया मानो जुल्म ही कर दिया  शिक्षक "आशीर्वाद" "आविष्कार" "मंत्रिमंडल" "दंपती" "सांसारिक" जैसे शब्दों की वर्तनी तक नहीं लिख पा रहे हैं   जब हमारी टीम ने एक शिक्षक से "आविष्कार" लिखने को कहा तो मास्टर जी ने नया ही अविष्कार कर दिया  मास्टर जी यहां भी फेल हो गए और सही नहीं लिख पाने पर बगलें झांकने लगे   मास्टर जी के इस नए आविष्कार को देख आप  चौकिएगा नहीं क्योंकि पढ़ा वो रहे थे  और बार बार पूछ हमसे रहे थे   शिक्षकों का ज्ञान कितना हैं    इंग्लिश तो छोड़िए ये सही से हिंदी तक नहीं लिख पा रहे हैं   अगर ऐसे शिक्षकों के हांथो में देश के भविष्य की बुनियाद रखी जायेगी तो क्या पता इससे बनने वाली इमारत कितने दिनों खड़ी रहेगी   देश की शिक्षा का यह हाल सरकार के दावों की पोल खोलता नज़र आता है  भले ही सरकार शिक्षा के प्रति कितनी भी योजनाएं चला ले कितने भी प्रशिक्षण दे ले लेकिन जमीनी स्तर पर उनका परिणाम शून्य ही मिल रहा है  अगर ऐसे पढ़ेगा इंडिया तो कैसे बढ़ेगा इंडिया  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 TEACHER

शिक्षक नहीं बता पाए मुख्यमंत्री का नाम  ऐसे पढ़ेगा इंडिया तो कैसे बढ़ेगा इंडिया     एक ऐसा जिला जिसे पूर्ण साक्षर जिले का तमगा मिला है  मगर इस पूर्ण साक्षर जिले के शिक्षकों का ज्ञान देखकर आप भी अपना माथा पकड़ने को मजबूर हो जाएंगे    सन् 1992 में नरसिंहपुर जिले को प्रदेश के पूर्ण साक्षर जिला होने का गौरव प्राप्त हुआ था। उस समय के तत्कालीन मुख्यमंत्री सुन्दरलाल पटवा ने जिला मुख्यालय पर 'साक्षरता स्तंभ' का अनावरण करते हुए इसकी घोषणा की थी  लेकिन अब यह साक्षरता का गौरव और वाहवाही जमीनी स्तर पर धूमिल होती नजर आ रही है    नरसिंहपुर जिले को शिक्षा के क्षेत्र में पूर्ण साक्षर जिले का तमगा मिला है  लेकिन  वहाँ अज्ञानता का कैसा अंधेरा है  ये नरसिंहपुर के तमाम शिक्षकों के ज्ञान से साफ पता चलता है   इनकी अज्ञानता का भी अलग अंदाज है  सन् 1992 में नरसिंहपुर जिले को प्रदेश के पूर्ण साक्षर जिला होने का गौरव प्राप्त हुआ था   उस समय के तत्कालीन मुख्यमंत्री सुन्दरलाल पटवा ने जिला मुख्यालय पर 'साक्षरता स्तंभ' का अनावरण करते हुए इसकी घोषणा की थी   लेकिन अब यह साक्षरता का गौरव और वाहवाही जमीनी स्तर पर धूमिल होती नजर आ रही है  किसे पता था कि 27 साल बाद पूर्ण शिक्षित ज़िले को मिले इस गौरव की नई कहानी यहां के शिक्षक लिख रहे हैं  पूर्ण शिक्षित जिले की शिक्षा को किस तरह नया आयाम दिया जा रहा है यह इस रिपोर्ट में सामने आ रहा है   साक्षरता का गौरव और वाहवाही जमीनी स्तर पर धूमिल होती नजर आ रही है    जब हमारी टीम ने जिले में साक्षरता के संबंध में पड़ताल की तो पता चला  कि जिले के शिक्षकों की शैक्षणिक गुणवत्ता ही आधी अधूरी है  जब शिक्षकों से सामान्य ज्ञान के कुछ प्रश्न पूछे तो ज़िले में ऐसे - ऐसे शिक्षक मिले जिन्हें भारत के "शिक्षा मंत्री" कौन है ये तक नहीं पता है  भारत के "शिक्षा मंत्री" तो छोड़िए उन्हें मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री के बारे में तक नहीं पता है  उनका नाम तक नहीं जानते है  और आगे पड़ताल की तो ज़िले से ही चुनकर गए मध्य प्रदेश के विधान सभा अध्यक्ष एन पी प्रजापति का नाम तक नहीं पता है   सरकार बदल गई मुख्यमंत्री बदल गए मगर इनके लिए मुख्यमंत्री अभी तक  "शिवराज सिंह चौहान" ही है  जी  हाँ मुख्यमंत्री प्रदेश के कौन हैं इसके जवाब में शिवराज सिंह और शिक्षा मंत्री कमलनाथ बता दिए     एक शिक्षक ने तो केन्द्रीय मंत्री "प्रहलाद सिंह पटेल" को ही मध्यप्रदेश का "मुख्यमंत्री" बना डाला   हमारी टीम ने जब आगे बढ़कर शिक्षकों से ओर पूछने का प्रयास किया तो पता चला कि शिक्षक सही ढंग से हिंदी तक नहीं लिख पा रहे हैं   हमने ब्लैक बोर्ड पर लिखने को क्या कह दिया मानो जुल्म ही कर दिया  शिक्षक "आशीर्वाद" "आविष्कार" "मंत्रिमंडल" "दंपती" "सांसारिक" जैसे शब्दों की वर्तनी तक नहीं लिख पा रहे हैं   जब हमारी टीम ने एक शिक्षक से "आविष्कार" लिखने को कहा तो मास्टर जी ने नया ही अविष्कार कर दिया  मास्टर जी यहां भी फेल हो गए और सही नहीं लिख पाने पर बगलें झांकने लगे   मास्टर जी के इस नए आविष्कार को देख आप  चौकिएगा नहीं क्योंकि पढ़ा वो रहे थे  और बार बार पूछ हमसे रहे थे   शिक्षकों का ज्ञान कितना हैं    इंग्लिश तो छोड़िए ये सही से हिंदी तक नहीं लिख पा रहे हैं   अगर ऐसे शिक्षकों के हांथो में देश के भविष्य की बुनियाद रखी जायेगी तो क्या पता इससे बनने वाली इमारत कितने दिनों खड़ी रहेगी   देश की शिक्षा का यह हाल सरकार के दावों की पोल खोलता नज़र आता है  भले ही सरकार शिक्षा के प्रति कितनी भी योजनाएं चला ले कितने भी प्रशिक्षण दे ले लेकिन जमीनी स्तर पर उनका परिणाम शून्य ही मिल रहा है  अगर ऐसे पढ़ेगा इंडिया तो कैसे बढ़ेगा इंडिया  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 COMPUTER BABA

कंप्यूटर:विधायक बीजेपी से तंग आ चुके हैं    उज्जैन में नदी न्यास के अध्यक्ष कम्प्यूटर बाबा ने दावा किया है कि प्रदेश भाजपा के 4 विधायक उनके संपर्क में हैं   वे भाजपा से तंग आ चुके हैं और कांग्रेस में आने के लिए छटापटा रहे हैं  कंप्यूटर बाबा ने कहा आने वाले वक्त में उन्हें सीएम कमलनाथ के सामने पेश कर दूंगा    कंप्यूटर बाबा का कहना है बीजेपी विधायक  पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और भाजपा से परेशान हैं   मेरे संपर्क में बीजेपी के चार कद्दावर विधायक हैं उन विधायकों को कमलनाथ पर पूरा भरोसा है    वो विकास के लिए समर्थन देंगे  शिवराज और भाजपा का भरोसा नहीं है  इसलिए मैं किसी का नाम नहीं बताऊंगा, मुझे काफी परेशान किया था   बाबा ने कहा है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ जब भी कहेंगे, विधायकों को उनके  समक्ष प्रस्तुत कर दूंगा  कम्प्यूटर बाबा ने कहा कि शिप्रा सदानीरा और स्वच्छ बनी रही, इसके लिए सरकार काम कर रही है  अभी नदी में नाले मिल रहे हैं मगर नवंबर तक ये गंदा पानी नदी में मिलना बंद हो जाएगा   कम्प्यूटर बाबा ने शिप्रा नदी पर डैम बनाने की भी पैरवी की  उनका कहना था कि कमलनाथ की सरकार 5 साल नहीं बल्कि 25 साल तक चलेगी    उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में सबसे अधिक अवैध उत्खनन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह के कार्यकाल में हुआ हैं   नर्मदा से लेकर अन्य नदियों में भाजपा से जुड़े लोग अवैध उत्खनन कर खूब पैसा बना चुके हैं            

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 JAAN JOKHIM

श्योपुर से राजस्थान का संपर्क कटा    ग्वालियर -चंबल इलाके में भी बारिश के कारण कई इलाकों में लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है   शिवपुरी जिले में सिंध नदी उफान पर है जहाँ जान जोखिम में डाल कर लोग पुल पार कर रहे हैं  श्योपुर जिले  में भी भारी बारिश के कारण जान जीवन अस्तव्यस्त हो गया है  मध्यप्रदेश से राजस्थान का सड़क संपर्क कट गया है   शिवपुरी  गुना सहित आसपास के क्षेत्रों में बीते 24 घंटे से जारी मूसलाधार बारिश के चलते सिंध नदी उफान पर है और शुक्रवार दे  सिंध में अचानक पानी तेजी से बढ़ता चला गया  हालात यह हुए कि शाम होते-होते खतौरा-अशोकनगर स्टेट हाइवे पर मौजूद पचावली पुल के ऊपर करीब दो फीट सिंध का पानी बहने लगा  करीब 10 मीटर ऊंचे होने के बावजूद इस पुराने जर्जर पुल पर सिंध के तेज बहाव के बीच लोग जान की कीमत पर पैदल, बाइक, कार, बस, ट्रक व ऑटो से इसे पार करते नजर आए  सिंध में उफान के कारण उससे जुड़ने वाली कोलारस की गुंजारी नदी में भी उफान आ गया जिसमें शाम को एक युवक फस गया   पानी में फंसे युवक का नाम कल्लू जाटव  है जो लकवे की दवाई लेने के लिए कोलारस इलाके में आया था और एक स्थान पर जहां सिंध नदी और गुंजारी नदी मिलती है वहां अचानक पानी बढ़ने से वह पानी में फस गया   हालांकि कुछ जगह रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी है   बारिश के चलते पार्वती नदी सहित जिले भर के नदी नाले उफान पर है  खातौली के पास पार्वती नदी पर बना हुआ पुल पानी मे डूबा हुआ है  इसके चलते मध्य प्रदेश का राजस्थान के कोटा और खातौली से संपर्क टूटा हुआ है   वहीं सोइकलां के पास हाइवे पर बना हुआ रपटा और गिरधरपुर और ढोढर के बीच रेलवे ट्रैक का पुल भी नदी नालों ने डुबा रखा है, जिससे श्योपुर से सवाईमाधोपुर की तरफ आने-जाने वाले वाहनों के पहिए सोइकलां के पास थमे हुए हैं  गिरधरपुर और ढोढर के पास रेलवे ट्रैक का पुल डूब जाने और पटरियों के नीचे से गिट्टी बह जाने की वजह से शनिवार को नेरोगेज भी अपने गंतव्य के लिए रवाना नही हो सकी है  इस वजह से यात्रियो को परेशानी उठाकर अपनी यात्राएं रद्द करनी पड़ी है  इस इलाके की कई  बस्तियों के घरों में पानी भर गया है                                

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 DRAM KI NAAV

  विकसित मध्यप्रदेश की कड़वी सच्चाई  कोई नहीं किसानों की सुध लेने वाला    मध्यप्रदेश में  गांव और किसानों की हर छोटी बड़ी समस्याओं को सुलझाने का दावा सरकारें करती रही हैं  लेकिन हकीकत इससे बिलकुल इतर है  बारिश में लोग जैसे तैसे ड्रमों के जरिये नदी पार करते हैं   इन समस्याओं को सुलझाने में न बीजेपी सरकार की रूचि थी न कांग्रेस की सरकार की है    एक तरफ मध्यप्रदेश के विकास की दास्तान है तो दूसरी तरफ इस दास्तान  की हकीकत बायान करती तस्वीरें  बारिश में गांव और किसान के हालात क्या होते हैं ये उसकी झलक भर है  पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से लेकर वर्तमान मुख्यमंत्री कमलनाथ तक ने किसानों के लिए बातें तो बड़ी बड़ी किं लेकिन काम कितना हुआ यह तस्वीर उस सब की पोल खोलने के लिए पर्याप्त है  तमाम नदियां ऐसी हैं जिन पर पुल नहीं हैं और पार जाने के लिए किसान जुगाड़नुमा नाव का सहारा लेते हैं  शाजापुर शहर से सिर्फ पांच किमी दूर बज्जाहेड़ा में जान हथेली पर रखकर ग्रामीण चीलर नदी पार कर रहे हैं  चार ड्रम और लकड़ी के पटिये रखकर बनाई गई नाव को ग्रामीण नदी के पार पेड़ से बंधी रस्सी से खींचते हैं और इस पार से उस पार पहुंचते हैं  इस दौरान यदि थोड़ा सा संतुलन भी बिगड़े तो नदी में गिर सकते हैं  दर्जनों किसानों का सहारा सरकार नहीं यही ड्रम हैं  बीजेपी की सरकार रहते कभी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इस छोटे मसलों पर ध्यान नहीं दिया  कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों को बहुत उम्मीदें थीं लेकिन अब ये उम्मीदें इन ड्रमों में कैद हो गई हैं   जिस तरह वर्तमान की कमलनाथ सरकार कई सहारों से चल रही है  ठीक वैसे ही चार ड्रमों को  रस्सी से बांधकर लकड़ी के पटिये रखे गए   ताकि  तीन से चार ग्रामीण  इस पर बैठ सकें  फिर  दूसरी ओर पेड़ से बंधी रस्सी को खींचते हैं और नदी पार होती है  कई बार ये जुगाड़ नाव डोलने भी लगती है  ऐसे में सावधानी जाती और दुर्घटना घटी   अभी इस  नदी में 10 से 15 फीट पानी भरा हुआ है   इस कारण खतरा बहुत है  यहां के सरपंच डॉ. जगदीशसिंह पंवार का कहना है कि नदी पर बना बैराज भर गया है  इस कारण खेतों में पहुंचने के लिए किसानों ने ड्रम की नाव बनाई है  नदी पार करते समय हादसा हो सकता है  सरकार  से पुल निर्माण की मांग की है  लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 JAANLEVA HAMLA

पुरानी रंजिश के चलते चलाई गोली    पुराने विवाद के चलते एक युवक ने शराब के नशे में दोस्त पर गोली चला दी  आरोपी पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर कारतूस और देसी पिस्तौल के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया    छतरपुर के  लवकुशनगर थाना पुलिस ने दोस्त पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को  गिरफ्तार कर लिया  आरोपी अमित निगम और उसके दोस्त  नृपत  सिंह ने  पहले शराब पी और बाद मे अमित ने कट्टे से नृपत पर फायर कर दिया   फायर होने पर नृपत  नीचे झुक गया जिससे गोली दीवाल पर जा लगी   पुलिस ने आरोपी पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया  है  पुलिस ने बताया कि कुछ महीने पहले दोनो का किसी बात पर विवाद हुआ था ,जिस पर पुलिस ने कारवाई की थी   लेकिन बाद मे दोनो का समझौता हो गया था  कयास लगाए जा रहे है की  इसी खुन्नस  को लेकर अमित ने दोस्त पर जानलेवा हमला किया    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 AAG

स्टोर में रखा सामान और रिकॉर्ड हुआ स्वाहा    इंदौर नगर निगम में इस समय तमाम घोटालों से जुड़े कागजात तलाशे जा रहे हैं  इस बीच नगर निगम के स्टोर में  अचानक भीषण आग लग गई  आशंका जताई जा रही है इस आगजनी में नगर निगम का तमाम रिकॉर्ड और सामान जलकर ख़ाक हो गया  इंदौर में तमाम सारे घोटालों से जुड़े दस्तावेज तलाशने के लिए सरकार ने निर्देश दिए थे  इस बीच अचानक इंदौर नगर निगम के स्टोर रूम  में गुरुवार दोपहर आग लग गई  कुछ ही समय में यह तेजी से फैल गई  आग लगने के बाद इसकी पलटें और धुंआ खिड़कियों से बाहर निकलने लगा  इस दौरान वहां मौजूद लोग अपने वाहनों को लेकर बाहर की ओर भागे   बताया जा रहा है इस  घटना में स्टोर रूम में रखे सामन के साथ कुछ रिकार्ड भी जल गया है  यह आग लगी या लगाईं गई अब इस बात की जांच होना है    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 BARSHI KEHAR

बारिश के कारण बहे दोनों युवक    शिवपुरी में भारी बारिश के बीच दो  अलग-अलग घटनाओं में 2 युवकों के नदी में बहने की घटनाएं सामने आईं इनमें से एक युवक का शव मिल गया है   बारिश की वजह से इस इलाके के नदी -नाले उफान पर हैं  बैराड़ क्षेत्र के पचीपुरा तालाब में एक युवक की लाश तैरती हुई मिली  बीती रात से यहां तेज बारिश हो रही है  लाश मिलने की सूचना पर बैराड़ पुलिस मौके पर पहुंची  लाश मिलने की सूचना पर आसपास के क्षेत्र के लोग भी यहां पहुंच गए हैं  फिलहाल युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है  माना जा रहा है ये शव कहीं से बहकर यहाँ आया है  दूसरी घटना सिरसोद थाना क्षेत्र के सूंढ गांव की है  जहां नदी पार कर रहा बदरवास निवासी आकाश गुप्ता नामक युवक नदी में बह गया    पुलिस को आकाश के साथी अंकित गर्ग ने बताया कि वो और आकाश बैराड़ के डाबरपुरा से रात में शिवपुरी जा रहे थे   तभी सूंढ गांव के पास से बह रही पार्वती नदी को पार करने के दौरान आकाश नदी के तेज बहाव में बह गया  ये घटना बीती रात करीब 10 बजे की है  ...  घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं चलाया जा सका  सिरसौद पुलिस के साथ सिरसोद क्षेत्र के नायब तहसीलदार गौरीशंकर बैरवा और होमगार्ड की टीम ने आकाश को तलाशने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया हुआ है                              

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 AWED HOSTEL

दो निर्माणाधीन अवैध हॉस्टल तोड़े     बिल्डिंग जर्जर हो या अवैध निर्माण हो  नगर निगम की कार्यवाही दिन पर दिन सख्त होती जा रही हैं। शहर के सभी अवैध निर्माण एक -एक कर तोड़े जा रहे हैं  इसी कार्यवाही की मुहीम ने शहर के दो निर्माणाधीन अवैध हॉस्टल गिरा दिए गए हैं    इंदौर नगर निगम ने शहर में अवैध इमारतों पर कार्रवाई तेज कर दी है  निगम की टीम ने सर्वानंद नगर में दो निर्माणाधीन अवैध हॉस्टल को हटाने की कार्रवाई की  पिछले दिनों निगमायुक्त आशीष सिंह ने अवैध हॉस्टर को हटाने के निर्देश दिए थे  कार्रवाई से पहले इलाके की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई फिर निगम की जेसीबी ने इमारत की दीवारों को तोड़ा  सर्वानंद नगर में 37-डी प्लॉट पर दीपक जगवानी और 4-सी पर आशा भाटिया ने अवैध रूप से इमारत बना ली थी  निगम ने पहले इन्हें 18 जुलाई को तोड़ने की योजना बनाई थी  लेकिन उस दिन कार्रवाई टल गई थी  इसके अलावा निगम ने 20 जुलाई को ब्रह्मपुरी में श्याम खत्री के अवैध निर्माणाधीन हॉस्टल को भी तोड़ने की योजना बनाई थी  सर्वानंद नगर और विष्णुपुरी में धड़ल्ले से अवैध निर्माण कर हॉस्टल व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निर्माण हो रहा है   निगम ने पूर्व में यहां के सात निर्माणाधीन भवनों के मालिकों को नोटिस दिया था   वंही इस क्षेत्र में 22 अवैध निर्माणाधीन भवन चिन्हित कर उन्हें नोटिस जारी किया।  इस तरह निगम इस क्षेत्र में 29 अवैध भवनों पर कार्रवाई करेगी      

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 BACHA CHOR

अफवाह से ग्रमीण अंचलों में दहशत का माहौल है     प्रदेश में तेजी से फैल रही बच्चा चोर गिरोह की अफवाह का ख़ौफ़ अब शहर से ग्रामीण क्षेत्रों में पहुँच चुका है  बच्चा चोर गिरोह की अफवाह से ग्रमीण अंचलों में दहशत का माहौल है  गांवों में लोग टोली बनाकर रात में पहरेदारी कर रहे हैं  वही मॉब लिंचिंग की घटनाये भी बढ़ी हैं  जरा सा शक होते ही बगैर सोचे समझे लोग हमला कर देते हैं। अब गांवों में फेरी लगाकर सामान बेचने वाले, भिखारी, अंजान लोगों की शामत आ गई है। लोग गांवों में जाने से डरने लगे हैं   मॉब लिंचिंग का भूत अब छोटे शहरों की ओर रुख कर रहा है  गाडरवारा और आसपास के क्षेत्र में बच्चा चुराने की घटना की अफवाह से लोगों में दहशत का माहौल है   हाल ही में हुई दो बच्चा चोरी की अफवाहों ने इलाके में सनसनी मचा रखी है   अफवाह से आक्राोशित ग्रामीणों द्वारा अंजान लोगों पर हमला और हंगामा किया जा रहा है  मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है   और पुलिस ने सभी प्रकार की अफवाहों पर विराम लगाने की अपील भी की है  साथ ही सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी जा रही है  दहशत इतनी हैं की गावों में बच्चों को घर से अकेले निकलने नहीं दिया जा रहा है   ...  गाडरवारा के आसपास बच्चा चोरी की अफवाहों के चलते कई लोग दहशत में अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेज रहे हैं   स्कूली शिक्षकों का कहना है कि माता पिता दहशत में है  और बच्चों को स्कूल नहीं भेज रहे  घर - घर जाकर शिक्षकों को बच्चों को स्कूल भेजने  की अपील करनी पड़ रही है    स्कूलों में सन्नाटा पसरा हुआ है  शिक्षकों की समझाइश के बाद भी एक्का-दुक्का बच्चे ही स्कूलों में पहुंच रहे हैं   ऐसी ही अफवाह के चलते बीते दिनों गाडरवारा के साईखेड़ा   और नादनेर में लोगों ने अलग-अलग व्यक्तियों को बच्चा चोरी के शक में जमकर पीटा  गनीमक़त ये रही की किसी ने पुलिस को फोन लगा दिया और उनकी जान बच गई  जहाँ  बच्चा चोरी की अफवाह फैलने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है  वहीं प्रशासन ने ऐसी अफवाहों पर विराम लगाने के लिए कई प्रयास कर रहा है  और शोसल मीडिया के माध्यम से लोगों से अपील की जा रही है   गाडरवारा एसडीओपी सीताराम यादव ने  बताया  की  उन्होंने भी लोगों से अपील की है  कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर तुरंत विश्वास न करें यदि कहीं ऐसी घटना या अफवाह फैलाने की खबर मिले तो तुरंत स्थानीय पुलिस से संपर्क करें   गाडरवारा के आसपास जो भी बच्चा चोरी की अफवाह फैली है उसके सम्बन्ध में थाना प्रभारी स्तर पर जांच की गई है  और ये केवल अफवाह ही निकली हैं   सभी लोगों से अपील की कि ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें स्थानीय पुलिस से संपर्क करें  एसडीओपी ने अपना फोन नंबर  जारी कर कहा    कि अगर ऐसी कोई घटना या अफवाह फैलाई जाती है   तो सीधे मुझसे संपर्क करें।        

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 LOOT

हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए घेरा एसपी कार्यालय       व्यापारी पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला करके  लूट करने वाले अज्ञात हमलावर भाग गए और उन्हें अभी तक पुलिस ढूंढ नहीं पाई हैं। वंही दूसरी तरफ व्यापारी भी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा हैं  जिसकी वजह से व्यापारिओं ने  आक्रोश में हैं। व्यापारियों ने पुलिस के सुस्त रवैये के खिलाफ और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए एसपी कार्यालय का घेराव किया।   जयंती टॉकीज स्थित मोबाइल दुकान संचालक एवं माता वैष्णो सेवा समिति के प्रमुख सदस्य   संजय मंगतानी के ऊपर अज्ञात आधा दर्जन से अधिक गुण्डों ने  तैयब अली पेट्रोलपंप के पास चाकूओं  से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर किया था   हमले में घायल व्यापारी संजय को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया   जहां वो जिंदगी और मौत के बिच जूझ रहे है  लेकिन पुलिस ने अब तक आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बहार हैं  इन अज्ञात हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए आज व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर दिया।  उनका कहना था  कि व्यापारी पर जानलेवा हमला किया गया परंतु पुलिस ने मामूली धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया  और अभी तक हमलावर फरार है  आरोपियों पर 307 एवं लूट की धारायें लगाई जाये   अन्यथा व्यापारी समाज तीव्र आंदोलन करने पर मजबूर हों जायेगा                

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 SAHITYA SANSTHA

कविताओं के नाम एक अनोखा कार्यक्रम    मूर्धन्य कवि नारायण श्याम के  जन्म दिवस के अवसर पर कविताओं को समर्पित विशेष कार्यक्रम  रागनि साणु रिहाण  का आयोजन किया गया  जहाँ एक अलग ही अंदाज में कविताओं को प्रस्तुत किया गया   भोपाल की प्रमुख साहित्यक संस्था ‘‘सिंधु’’  ने  मूर्धन्य कवि नारायण श्याम के 98वें जन्म दिवस के अवसर पर  ‘‘रागनि साणु रिहाण” का आयोजन संत हिरदाराम नगर,भोपाल में किया   इस कार्यक्रम में ‘गीत-संगीत’, ‘कवि-सम्मेलन’ और ‘कविताओं की अभिनयात्मक’ अभिव्यक्ति’ के मिश्रित कार्यक्रम प्र्तुत   किए गए  प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. मोतीप्रकाश की आवाज़ में रिकार्ड की हुई  कवि नारायण श्याम की कविताओं के भावों को युवा मंच अभिनेता तन्मय वासवाणी ने अपने अभिनय से सजीव कर दिया  कार्यक्रम का संचालन सुप्रसिद्ध मंच संचालक विजय मनवाणी और शोभा लेखवानी ने किया    कार्यक्रम के मंच को साझा करते हुए केन्द्रीय साहित्य अकादमी ने ‘कवि-संधि’ का आयोजन  किया जिसमें इन्दौर की कवियत्री डॉ. नादिया मसंद ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं  इस अवसर  सुनीता लुला के नवीन  काव्य-संग्रह “ॾाको ॾाको मन” का विमोचन भी डॉ. नादिया मसंद द्वारा किया गया   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 AATMHATYA

कमलनाथ ने कहा -दोषियों पर होगी कार्रवाई   अशोकनगर में पोस्टमार्टम के लिए एक महिला के शव को कचरा गाडी में लाया गया  इसे देखकर हर किसी का मन आक्रोश से भर गया  इस मामले में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा  ऐसा करने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी  पठार मोहल्ला निवासी एक महिला ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली  महिला के शव को जब पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाने के लिए जब शव वाहन नहीं मिला, तो परिजन ट्रैक्टर ट्रॉली में शव लेकर आने लगे, लेकिन रास्ते ही में ट्रॉली का पहिया निकल गया   ऐसे में जब दूसरा कोई वाहन नहीं मिला तो नगर पालिका के कचरा वाहन में शव को अस्पताल लाया गया  इस घटना पर सीएम कमलनाथ ने नाराजगी जताते हुए ट्वीट किया है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है  पठार मोहल्ला निवासी पूजा ओझा  का विवाह 3 वर्ष पूर्व हुआ था   उक्त महिला को तीन माह का गर्भ था  महिला के पति नरेंद्र ओझा ने बताया कि उसकी जांच कराने के लिए वह अपनी बहन के साथ डॉक्टरों के पास गया था, जहां डाक्टरों ने जांच कर गर्भ में पल रहे तीन माह के बच्चे को मृत बता दिया  इसके बाद पत्नी ने मुझसे कहाकि हम गुना में जाकर डॉक्टर से जांच कराएंगे  इसके बाद हम घर चले गए   रात जब मेरी नींद खुली तो पूजा साड़ी के फंदे पर लटकी हुई थी, जिसकी सूचना मैंने परिजनों को और पुलिस को दी  महिला के शव का पंचनामा बनाने के बाद जब महिला के शव को जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष तक लाने के लिए शव वाहन की सुविधा नहीं मिली तब नगर पालिका की कचरा ले जाने वाली ट्राली में शव को रखकर जिला अस्पताल लेकर निकले, लेकिन जब ट्राली ब्रिज से गुजर रही थी तभी उसका एक पहिया निकल गया। इसके बाद महिला के शव को दूसरे कचरा वाहन में रखा गया  इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 CHANDRAYAN SHREYA

सफलता का श्रेय लेने कांग्रेस - बीजेपी में होड़   वैज्ञानिक हिमांशु और मेघा को सीएम ने दी बधाई    मध्यप्रदेश विधानसभा चंद्रयान 2 की सफलता पर सदन में इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी गई  चंद्रयान 2 की सफलता का श्रेय लेने के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष में होड़ मच गई  जहाँ एक तरफ सत्ता पक्ष ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल  नेहरू को इसका श्रेय दिया वहीं दूसरी ओर विपक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री  अटल बिहारी वाजपेयी को इसकी  सफलता का श्रेय दिया  मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सदन में  चंद्रयान 2 की सफलता पर बधाई देते हुए कहा की इस अभियान में  मध्यप्रदेश के 2 वैज्ञानिकों के शामिल होने से प्रदेश गौरवान्वित है    मध्यप्रदेश  विधानसभा में चंद्रयान 2 की सफलता पर सदन में सत्ता  पक्ष और विपक्ष ने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी  प्रश्नकाल से पहले वैज्ञानिकों को बधाई देने के साथ ही सत्ता और विपक्ष  में सफलता का श्रेय लेने की होड़ मच गई  सत्ता पक्ष ने चंद्रयान 2 की सफलता श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को  यह कहकर दिया की नेहरू ने इसरो की स्थापना की थी   वहीं विपक्ष ने इसका श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया  विपक्ष ने कहा की मोदी ने जो वैज्ञानिकों के लिए बजट निकाला है उसका यह परिणाम है  मुख्यमंत्री कमलनाथ ने चंद्रयान 2 की सफलता पर देश वासियों को बधाई दी और कहा की इस सफलता में प्रदेश के दो वैज्ञानिक हिमांशु शुक्ला  और मेघा भट्ट बधाई के पत्र है जिन्होंने चंद्रयान 2 के बूस्टर बनाने में अग्रणी भूमिका निभाई है   गौरतलब है की प्रदेश के दो वैज्ञानिक , मंदसौर के   हिमांशु शुक्ला  और कटनी की रहने वाली मेघा भट्ट  ने चंद्रयान 2 में अपनी बड़ी भूमिका निभाई है  पूर्व मंत्री विश्वास सारंग ने कहा की अगर इसरो की सफलता पर नेहरू को बधाई दे रहे है तो कश्मीर मुद्दे को लेकर यूएन क्यों गए थे  कश्मीरी पंडितों को वह से हटाया गया उसका श्रेय भी कांग्रेस को देना चाहिए  स्कूल शिक्षा  मंत्री प्रभु राम चौधरी ने वैज्ञानिकों को चंद्रयान 2  की सफलता पर देश को  बधाई द      

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 VIRODH PRADARSHAN

वाल्मीकि समाज ने कहा प्रज्ञा माफी मांगे    भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर  ने एक बार फिर स्वच्छता को लेकर दिए गए बयान के बाद बीजेपी ने जहाँ उनकी क्लास लगाई वहीँ  अखिल भारतीय  मजदूर सफाई संगठन ने सांसद प्रज्ञा के खिलाफ  प्रदर्शन किया और उनसे वाल्मीकि समाज से माफी मांगने को कहा  विवादित बयानों के लिए विख्यात सांसद  प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ लोग प्रदर्शन कर रहे हैं  इस बार प्रज्ञा  ने सीधे प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छता अभियान पर सवाल उठाए  उन्होने कहा कि  हम नाली और शौचालय साफ करवाने के लिए सांसद नहीं बने हैं इस बयान ने राजनैतिक गलयारों में हंगामा खड़ा कर दिया  है अखिल  भारतीय  मजदूर सफाई संगठन ने इस बयान का  विरोध कर प्रदर्शन किया  प्रदर्शनकारियों ने  कहा कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने हमारा उपहास उड़ाया है हम ये सहन नही करेगें और साध्वी को वाल्मीकि समाज से माफी माँगना पड़ेगी        

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 RAKTDAAN

रक्तदान सूची को लेकर हुई जमकर बहस    रक्तदान महादान की बात करने वाले मंडला के एक एसडीएम आसाराम मेश्राम और बीईओ आनंद जैन में रक्तदान सूची को लेकर जमकर बहस हुई  इन अधिकारीयों को देख कर लग नहीं रहा था कि इनको रक्तदान जैसे आयोजन से कोई ख़ास लगाव है   सब अपनी अपनी बॉस गिरी झाड़ने में लगे थे   मंडला में रक्तदान शिविर के दौरान निवास एसडीएम आसाराम मेश्राम और बीईओ आनंद जैन में रक्तदान सूची को लेकर जमकर कहा सुनी हुई  दोनों अधिकारीयों की रार का कुछ हिस्सा कैमरे में कैद हो गया   दोनों अधिकारियों ने एक दूसरे को खरी खोटी सुनाई   वही ब्लॉक शिक्षा अधिकारी आनंद जैन ने एसडीएम आसाराम मेश्राम पर झूठी शिकायत और गलत व्यवहार करने के आरोप लगाते हुए कहा कि मैंने आपका गेट नहीं बनवाया आप इसलिए मेरे पीछे पड़े हुए हैं  अधिकारीयों ने एक दूसरे पर झूठी शिकायतें करने के आरोप भी लगाए   दरअसल निवास ब्लॉक मुख्यालय में सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था जहां पर खंड स्तरीय अधिकारी, कर्मचारियों  के अलावा क्षेत्रीय जनता रक्तदान कर रही थी   उसी दौरान दोनों अधिकारियों में जमकर बहस हुई    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 SHOBHA OJHA

विपक्ष सिर्फ भ्रम पैदा कर रहा है    कांग्रेस ने प्रमुख विपक्षी दल बीजेपी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि विपक्ष सिर्फ भ्रम फैलाने का काम कर रहा है  सदन में चर्चा से ये लोग भागते हैं और बाहर आकर जनता को गुमराह करने की कोशिश करते हैं   काँग्रेस  मीडिया सेल की अध्यक्ष शोभा ओझा ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा  ओझा ने कहा कि विपक्ष नेता विधानसभा के बाहर तो सरकार पर कई निराधार आरोप लगाते हैं  लेकिन जब विधानसभा के अंदर चर्चा करने या सरकार को घेरने की बात आती है तो विपक्ष के नेता सदन से भाग खड़े होते हैं    ओझा ने कहा चाहे शिवराज जी हो या नरोत्तम मिश्रा, कैलाश विजयवर्गीय या फिर गोपाल भार्गव सारे नेता सिर्फ जनता के बीच भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं    बीजेपी नेताओं के सरकार गिरने की बात पर ओझा ने कहा कि सरकार का फ्लोर टेस्ट सदन के अंदर साबित होता है न कि मीडिया में   और सदन के अंदर बीजेपी नेता वॉक आउट कर जाते हैं   ओझा ने कहा कि मुख्यमंत्री कई बार बोल चुके हैं कि बीजेपी जब चाहे विधानसभा में अपना बहुमत सिध्द कर  सकती  हैं   ओझा ने विपक्ष से कहा की वे प्रदेश के विकास में सरकार का सहयोग करे न कि जनता में भ्रम न फैलाएं   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 HATYA

खर्च के लिए पैसे नहीं मिलने से था नाराज    एक पोते ने अपने दादा की कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी  मृतक दादा का दोष इतना था कि उसने अपने पोते को नशे से दूर रहने को कहा और खर्च के लिए पैसे देने से मना कर दिया था   ये मामला छतरपुर का है   छतरपुर मे एक कलयुगी पोते  ने अपने दादा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी   घटना सिविल लाईन थाने के मोराहा की है   अनिल अहिरवार ने अपने दादा से खर्चे के लिये रूपये मांगे तो दादा  ने उससे यह बोल दिया ,कब तक नशा करते रहोगे   कुछ काम करो   इतना सुनते  ही अनिल आग बबूला हो गया और पास मे रखी कुल्हाड़ी से उसने अपने दादा पर वार कर दिया   जिससे दादा की घटना स्थल पर मौत हो गई,घटना के बाद आरोपी अनिल भागने लगा तो उससे उसके परिवार के लोगों  ने पकड़कर इसकी सूचना पुलिस को दी   मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पोते  को दादा की हत्या करने के आरोप मे गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी जप्त कर ली             

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 CHORI

ढाई लाख कैश ,13 जिंदा कारतूस चोरी    एक मकान का ताला तोड़कर चोरों ने  लाखों की नगदी   जेवरात और लाइसेंसी राइफल के 13 जिंदा कारतूसों  पर हाथ साफ़ कर दिया  चोरियों से परेशान लोगों  ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा किए और एसपी को ज्ञापन सौंप कर  थाना प्रभारी पर कार्यवाही की भी मांग की है   रीवा में  बढ़ रही चोरी की  घटनाओ से लोग परेशान हो चुके हैं  क्षेत्र में  कई चोर गिरोह सक्रिय हैं  पीड़ित लोग रोजाना थाने में चोरी की रिपोर्ट  दर्ज करवा रहे हैं, लेकिन  पुलिस के सुस्त रवैये के चलते चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लगाया जा सका है   तजा मामला समान थाना के  इंदिरा नगर वार्ड का है  जहाँ  एक मकान का का ताला तोड़कर ढ़ाई लाख की नकदी सहित  50 हजार के जेवरात और  लाइसेंसी राइफल के 13 जिंदा कारतूस चोरी कर लिए गए   मकान मालिक योगेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि वे अपनी भतीजी का एडमिशन कराने के लिए रीवा से इंदौर गए हुए थे   जब वह वापस आये तो  देखा कि कमरे की  अलमारी का ताला टूटा हुआ है सारा सामान तथा जरूरी  बैंक संबंधी दस्तावेज बिखरे पड़े हुए थे     पड़ोस में रहने वाली अनीता पांडे ने बताया कि उनके घर में भी चोर घुसा हुआ था  चोरी की वारदात  सीसीटीवी में फुटेज में कैद हो गई लेकिन पुलिस महकमा  अब भी चोर को पकड़ने में नाकामयाब साबित हुआ है  पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करते हुए  लोगों ने रीवा एसपी आबिद खान को ज्ञापन सौंपकर रोष जताया है    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 NCC STUDENT

NCC कैडेट्स ने मांगा आरक्षण    एमपी में अब एनसीसी कैडेट्स ने आरक्षण की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है   नौकरी में एनसीसी कैडेट्स को वरीयता के साथ आरक्षण दिया जाए  इस मांग को लेकर कैडेट्स ने गृह मंत्री बाला बच्चन के बंगले पर धरना दिया      मध्यप्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी के बीच मौजूदा और पूर्व एनसीसी कैडेट्स ने पुलिस में 15 फीसदी आरक्षण की मांग को लेकर गृह मंत्री बाला बच्चन के घर के बाहर धरना दिया   इनकी मांग है कि जिन कैडेट्स के पास एनसीसी 'सी' सर्टिफिकेट है, उन्हें राज्य पुलिस सेवा में 15 फीसदी आरक्षण दिया जाए  इतना ही नहीं मध्य प्रदेश सरकार की अन्य नौकरियों में भी उन उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिले,जिनके पास एनसीसी सी सर्टिफिकेट हों  सुबह से आये कैडेट्स गृह मंत्री से मिलने के लिए परेशान होते रहे  गृह मंत्री बाला बच्चन ने बाद में इन कैडेट्स का ज्ञापन लिया और कहा की इस बारे में मुख्यमंत्री जी से चर्चा कर जो भी संभव होगा वे करेंगे   गृहमंत्री ने कोई ठोस आश्वासन इन कैडेट्स को नहीं दिया है        

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 0ld House Break

गली में बड़ी मुश्किल से घुसी जेसीबी    इंदौर में नगर निगम ने आज फिर एक जर्जर मकान को तोड़ा  ये मकान तक़रीबन डेढ़ सौ साल पुराना था और सकरे रास्ते में बमुश्किल जेसीबी मशीन मकान को तोड़ने पहुँच पाई   इंदौर के बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय के बल्ला काण्ड के बाद  नगर निगम बेहद सावधानी से अपने काम को अंजाम दे रहा है   एक जर्जर मकान को तोड़ने के लिए  धान गली की छोटी  गली में घुसने के लिए जेसीबी को भी काफी मशक्कत करना पड़ी   नगर निगम ने शहर के जर्जर मकानों को गिराने का अभियान चलाया है   इसी के तहत सोमवार को निगम की टीम ने छोटा सराफा की धान गली में एक 150 साल पुराना मकान गिरा दिया  यह मकान प्रकाश सोनी के नाम से है   कुछ समय पहले तक वे इसकी ऊपरी मंजिल में रहते थे, लेकिन मकान के जर्जर होने के बाद उन्होंने इसे छोड़ दिया  धान गली की छोटी गली का यह मकान तमाम लोगों के लिए खतरा बना हुआ था 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 ABHADRA BHASHA

भोपाल पुलिस का अभद्र चेहरा सामने आया  गृह मंत्री जी पुलिस को सुधारिए  सरकार को बदनाम करवाती पुलिस    गृह मंत्री बाला बच्चन जी ये खबर आपको समर्पित है  देश भक्ति और जनसेवा के नारे तले काम करने वाली राजधानी भोपाल की पुलिस का एक दूसरा ही चेहरा सामने आया है  भोपाल पुलिस सड़कों पर लोगों से मारपीट करती है और पुलिस के अधिकारी फोन पर महिलाओं  से बदतमीजी से पेश आते हैं   मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से कुछ पुलिस वाले लगातार ऐसी हरकतें कर रहे हैं जिससे सरकार की मट्टी पलित हो  देख लीजिये कहीं इस सब के पीछे भी तो बीजेपी का हाथ नहीं है   गृह मंत्री बाला बच्चन जी हमारी धारणा है कि मध्यप्रदेश पुलिस में 70 प्रतिशत लोग बहुत संजीदा है और जन हित और पीड़ित लोगों को न्याय दिलवाने की कोशिश करते हैं   लेकिन राजधानी भोपाल  पुलिस के कुछ अधिकारी किस भाषा मे बात करते  हैं ये बाद में बताएँगे  पहले देखिये इस वीडिओ को  लिंक रोड नंबर एक पर दो लड़कों में कहासुनी हो गई  बस फिर क्या था पुलिस ने सड़क पर ही इनका ठुकाई पिटाई कार्यक्रम शुरू कर दिया  और तबियत से इनकी धुनाई कर दी   एक शख्स जो इस घटना का वीडिओ बना रहा था पुलिस ने ऐसा करने पर उसे भी धमकाया  लगता है ये पुलिस या तो  ताबदलों से त्रस्त हो कर या फिर कांग्रेस सरकार के खिलाफ आम लोगों में आक्रोश पैदा करने के लिए जानबूझकर ऐसे काम कर रही है  पुलिस व्यवस्था एकदम चरमरा सी गई है     राजधानी पुलिस का दूसरा चेहरा भी देखिये  रात में नींद में खलल पड़ने पर पुलिस के एक अधिकारी न सिर्फ पीड़ित महिला से बदतमीजी से पेश आए  बल्कि उस पर मुकदमा ठोककर 15 दिन के लिए जेल भेज देने की धमकी भी दी  जिस अफसर की जिम्मेदारी हर पक्ष को सुनकर मामला दर्ज करने की है न की किसी के बारे में भी राय कायम करने की  उसका ये बर्ताव बताता है कि पुलिस जनता के बीच में जानबूझकर सरकार की छवि खराब कर रही है  भोपाल के मिसरोद इलाके के  S D O P अनिल त्रिपाठी साहब की जुबान कैसी है  इसका ऑडिओ वायरल हो चुका है लेकिन आला अधिकारीयों को इससे क्या लेना देना  पुलिस का एक अफसर एक पीड़ित महिला से कहे  तुझे शर्म नहीं आती  रात में पुलिस को परेशान करती है   तो मंत्री बाला बच्चन जी जनता को बताएं कि आपके राज में पीड़ित जनता परेशानी में अधिकारीयों को कब फोन लगाए और कब न लगाएं और हाँ मंत्री जी ये तो राजधानी पुलिस का एक नमूना भर है  जब भोपाल के ये हाल हैं तो सोचिये बाकि प्रदेश का हाल क्या होगा     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 RISHWAT

बाबू ले रहा रहा 10 हजार की रिश्वत    मध्यप्रदेश में लगा था कि नई  सरकार आने के बाद करप्शन कुछ कम होगा लेकिन ऐसा नहीं हो पाया  पन्ना में  शिक्षक की पद स्थापना बदलवाने के लिए बाबू ने सरेआम रिश्वत मांगी तो मामला लोकायुक्त पुलिस तक पहुंचा और घूसखोर बाबू को रंगेहाथों पकड़ा गया    लोकायुक्त पुलिस की टीम ने पन्ना जिला शिक्षा प्रकोष्ठ शाखा में संलग्न बाबू रामशंकर रैकवार को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है  इस बाबू ने  पद स्थापना बदलवाने के लिए एक शिक्षक से 20 हजार की रिश्वत मांगी थी  लंबे समय से रैकवार के खिलाफ रिश्वतखोरी की शिकायत मिल रही थी    उच्च अधिकारियों को रुपए देने के बहाने सभी शिक्षकों और बाबुओं से रिश्वत लेता था   पूर्व में भी कई शिकायतों के बावजूद भी इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई थी  आज जाकर सागर लोकायुक्त की कार्रवाई में यह पकड़ा गया      

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 NAVODAYA school

सुसाइड नोट में लिखा मैं नर्क में हूँ    डिंडोरी के जबलपुर रोड़ पर संचालित नवोदय स्कूल में 6वीं की छात्रा ने फांसी लगा कर अपनी जान दे दी  इस छात्रा ने अपने सुसाइट नोट में लिखा है कि मैं शिक्षक बनना चाहती हूँ  लेकिन लगत है मैं नर्क में आ गई हूँ  पुलिस इस मामले की जाँच में जुट गई है    नवोदय में छात्रा की खुदकशी की  सूचना मिलने पर कलेक्टर, एस पी सहित बड़ी संख्या में पुलिस  मौके पर पहुंची   छात्रा मधु मरावी की उम्र महज 13 वर्ष  है   छात्रा के पास से एक पत्र भी मिला है  छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा है कि नवोदय विद्यालय नर्क है  बच्ची की खुदकुशी के मामले में पिता ने आशंका जताई है  उनका कहना है कि जिस तरह से रस्सी बंधी हुई थी और जिस हाईट पर रस्सी बंधी हुई थी, ऐसा वह कर ही नहीं सकती   पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है   नवोदय स्कूल के  प्रिंसिपल का कहना है कि परिवार से दूर होने की वजह से उसने यह कदम उठाया है  जबकि बच्ची के पिता कहना है कि कुछ दिन पहले ही उसे स्कूल छोड़कर गए थे और वह यहां आने के लिए काफी उत्साहित थी  छात्रा के पास मिले पत्र से पता चलता है वह पढ़लिखकर शिक्षक बनना चाहती थी  लेकिन अचानक उसके साथ ऐसा क्या हुआ कि उसे नवोदय स्कूल नर्क लगने लगा  पुलिस अब हर ऐंगल से इस मामले की तफ्तीश में जुट गई है       

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 AWARA JANWAR

एक्सीडेंट रोकने के लिए रेडियम के पट्टे   चौपायों और लोगों को एक्सीडेंट से बचाने के लिए एक व्यवसायी और ट्रेफिक पुलिस ने जबलपुर में अनोखा अभियान शुरू किया है   ये जानवर और लोग सुरक्षित रहें इसके लिए इनके गले और सींगों पर रेडियम के पट्टे बांधे जा रहे हैं  ताकि अँधेरे में भी इनकी उपस्थिति का पता चल सके   जबलपुर  की सड़कों पर घूमने वाले आवारा मवेशियों  पर एक अनोखा प्रयोग शुरू किया गया है   यातायात पुलिस और शहर के एक व्यवसायी ने मिलकर इस अनोखे प्रयोग की शुरुआत की है   इस प्रयोग में इन जानवरों के गले और सींगों पर रेडियम के पट्टे बांधकर रात में सड़को पर होने वाली दुर्घटना को रोकने का प्रयास किया जा रहा है   इस कार्य के लिए तीन मोबाइल वैनों को भी चलाया जाएगा   ये मोबाइल वैन सड़को पर घूमने वाले जानवरो के गले और सिंगो पर रेडियम के पट्टे को बांधने का काम करेंगी   यातायात पुलिस का कहना है कि जिले में  सड़कों पर होने वाली दुर्घटना से 400 लोगों की जान जाती है  इसका एक कारण रात में सड़कों पर घूमने वाले जानवर होते हैं   जिन्हें वाहन चालक नही देख पाते और दुर्घटना के शिकार हो जाते है  जानवरो के गले मे रेडियम के पट्टे बांधने से वाहन चालक को दूर से ही जानवरो के बारे में पता चल जाएगा और दुर्घटना होने से बच जाएगी   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 BARISH ANUSTHAN

मेंढक-मेंढकी की हुई  शादी धूमधाम से  निकाली मेंढक की बारात    एक तरफ तो देश के कई हिस्सों में  बारिश के चलते जान जीवन अस्त वयस्त हुआ है वही दूसरी तरफ मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में अब  तक बारिश ने दस्तक नही दी है  तेज गर्मी से शहरी इलाकों  में बुरा हाल है तो वही दूसरी तरफ ग्रामीण अंचलों में बारिश के इंतज़ार में  किसान का बुरा  हाल हो चुका है  इस कारण कहीं अनुष्ठान किये जा रहे हैं तो कहीं मेंढक मेंढकी की शादी    बारिश के न होने के चलते मध्यप्रदेश के सिवनी नगर के ढीमर समाज ने मछली मार्किट बन्द कर बारिश के लिए सिवनी नगर में  बारात निकालकर मेंढक-मेंढकी की शादी कराई, साथ ही मठ मंदिर में अनुष्ठान भी किया  इस आयोजन के पीछे मान्यता है कि मेंढक-मेंढकी की शादी कराने से इंद्रदेव प्रसन्न हो जाते है जिससे अच्छी बारिश होती है   अच्छी बारिश की कामना के साथ  समाज के ही कुछ छोटे बच्चों को नग्न अवस्था में  घुमाया गया  इन बच्चों और  मेंढक के साथ पूरे क्षेत्र वासियो ने पहले पूजा-अर्चना की  और फिर  मेंढक की बारात निकाली गई   यह बारात  शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुची जिसके बाद वापस  मंदिर पहुचकर समाज के लोगो ने पूजा अर्चना कर अनुष्ठान किया  बारात से लेकर मंदिर पहुंचते तक लोग  मेंढक-मेंढकी को पानी भी पिलाते रहे  ताकि वे जिंदा रह सके और उनकी शादी हो सके  मेंढक को तरसा-तरसा कर पानी पिलाने के पीछे मान्यता है कि मेंढक जितना तड़पते हैं, भगवान इंद्र देव को उतना ही दर्द होता है   मेंढक की इस तड़पन को दूर करने के लिए भगवान इंद्रदेव बारिश करने लगते हैं   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 UDAAN  COCHING

उड़ान में सिखाए जाते है सफलता के गुर    कम्पटीशन एग्जाम में सफलता कैसे मिले इसके लिए एक अफसर ने उड़ान कोचिंग शुरू की और तमाम अफसरों और समाज सेवियों ने बच्चों को सफलता के गुर सिखाए  अब ये नरसिंहपुर की उड़ान अपने चरम पर है   सुपर 30 की तर्ज पर नरसिंहपुर में निःशुल्क उड़ान संस्था की नींव रखने वाले वर्तमान सागर नगर निगम कमिश्नर  नरसिंहपुर पहुंचे तो खुद को उड़ान जाने से नही रोक पाए  उन्होंने उड़ान में जाकर कम्पटीशन एग्जाम की तैयारी करने वाले बच्चों को पढ़ाते हुए कॉम्पटीशन एग्जाम में सफलता के गुर सिखाए  "दखल न्यूज़" से बात करते हुए सागर कमिश्नर आरपी अहिरवार ने कहा कि उड़ान से उनका आत्मीय लगाव रहा है  4 साल पहले जिस संस्था को सामाजिक भाव से निःशुल्क विधार्थियो के लिए शुरू किया  वहां कलेक्टर, अपर कलेक्टर और समाजसेवियों ने बिना किसी स्वार्थ से बच्चो को पढ़ाया  और उन्हें सही दिशा दी   यहां से पढ़े  सैंकड़ों बच्चे आज विभिन्न पदों पर काम कर रहे हैं  बिना किसी शासकीय मदद से सामाजिक दायित्व निभाते हुए जिस उड़ान की शुरुआत हुई  थी वह अब बुलन्दियों को छू रही है   उड़ान में अध्ययन करने वाले विद्यार्थी भी अपने पुराने शिक्षक रूपी अधिकारी को देख गदगद हो गए    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Pragya Singh Thakur

हम नाली साफ़ करवाने के लिए सांसद नहीं    नई  नई सांसद बनीं प्रज्ञा ठाकुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  स्वच्छता अभियान को पलीता लगाती नजर आ रही हैं   मोदी पूरी ताकत से स्वच्छता अभियान चलाए हुए हैं  वहीँ साध्वी  प्रज्ञा सिंह का साफ़ कहना है  हम नाली और शौचालय साफ करवाने के लिए सांसद नहीं बने  प्रज्ञा सिंह की बातों से लगता है कि वो प्रधानमंत्री मोदी की बातों को या तो भाव  नहीं देतीं या फिर उन्हें जानबूझकर मोदी की बातों को नजर अंदाज कर देती हैं    अब ये साफ़ हो गया गए कि नाथूराम गोड़से वाले बायान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सार्वजानिक नाराजगी के बाद भोपाली की सांसद प्रज्ञा सिंह खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बेहतर मानती हैं   मोदी ने देश को साफ़ सुथरा रखने के लिए तमाम यत्न किए और योजनाएं भी लाए   लेकिन  भोपाल में भारतीय जनता पार्टी की सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि 'हम नाली साफ करवाने के लिए नहीं बने हैं हम आपका शौचालय साफ करने के लिए बिल्कुल नहीं बनाए गए हैं  हम जिस काम के लिए बनाए गए हैं, वो काम हम इमानदारी से कर रहे हैं  पहले सुनें  प्रज्ञा सिंह को  प्रज्ञा ठाकुर का बयान ऐसे समय में आया है जब प्रधानमंत्री मोदी स्वच्छता को लेकर जागरूकता फैला रहे हैं अभी कुछ दिन पहले बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर और हेमा मालिनी ने संसद परिसर में झाड़ू लगाकर सफाई की थी प्रज्ञा सिंह ठाकुर अपने बड़बोले पन से पहले भी बीजेपी की जमकर फजीहत करवा चुकी हैं लोकसभा चुनाव से पहले प्रज्ञा ठाकुर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को 'देशभक्त' करार देकर बीजेपी की किरकिरी करवाई थी  प्रज्ञा सिंह ठाकुर के इस नए बयान पर विवाद बढ़ता देख बीजेपी ने फिर अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं  बीजेपी नेताओं ने ही इस मसले पर सांसद प्रज्ञा का वायरल हो रहा वीडिओ प्रधानमंत्री मोदी और  पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेज दिया है   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 KISAN

मौसम की मार से किसान परेशान   मानसून की बेरुखी से किसान परेशान हैं  आसमान को निहारता किसान बादलों के छाने का इंतजार कर रहा हैं   बारिश ना होने से किसानो के सर पर संकट के बादल जरूर छा गए हैं   नरसिंहपुर में बारिश नहीं हो रही है किसान डरा हुआ हैं  खासकर धान के किसानों के लिए यह समय किसी मुसीबत से कम नहीं है  जहां उनकी रोपी गई फसल अब सूखने लगी है  मजदूरी निकालना भी अब उनके लिए दूर की कौड़ी साबित होने लगा है नरसिंहपुर को मध्यप्रदेश का धान का कटोरा कहा जाता है   एशिया की सबसे उपजाऊ भूमि का तमगा रखने वाले नरसिंहपुर के किसान मौसम की बेरुखी के चलते एक बार फिर गहरे संकट से जूझ रहा है  पिछले 10 - 12 दिनों से मौसम ने ऐसी करवट बदली है   की अन्नदाता के अरमानों पर  पानी फिर गया हैं    किसानों द्वारा अच्छी बारिश की आस में बड़े - बड़े रकवे में इस बार धान  उपज की रुपाई की गई   लेकिन फिर मानसून ने उन्हें धोखा  दे दिया   और अब यह हालत है शेष बचे रोपों  को खेत मे रोपने से घबरा रहे है साथ ही पहले रोपे गए धान भी अब पानी की कमी के चलते खेत मे ही सूखकर दम तोड़ रहे है  आर्थिक तंगी से जूझ रहे इन धान किसानों की दूसरी मुसीबत यह भी है कि धान की रुपाई के लिए भारी संख्या में मजदूर लाने पड़ते है  और अब बारिश न होने के चलते और मजदूरों को मजदूरी देने के लिए मजबूरन धान रोपने का रिस्क भी लेना पड़ रहा है  लेकिन अगर एक दो दिनों में बारिश न हुई तो पूरी की पूरी फसल बर्बाद होने का किसानों को डर सताने लगा है   मौसम की इस मार के आगे खुद जिले का कृषि विभाग अपने आप को बेबस और लाचार महसूस कर रहा है   और वह भी मॉनसून के वापिस आने की राह तक रहा है   विभाग भी कार्यशाला आयोजित कर अब एक तरह की खेती से बचने की किसानों को सलाह देता नजर आ रहा है  ताकि कृषि आधारित वैकल्पिक व्यवसाय को किसान अपनाए और होने वाले घाटे को कम किया जा सके   खेती को लाभ का धंधा बनाने के सारे जतन मौसम की मार के आगे बेबस नजर आते है कभी भारी ओलावृष्टि और कभी सूखे की मार से नरसिंहपुर का अन्नदाता हमेशा ही दो चार होता रहता है और यही वजह है कि अब लोग पुराने पुश्तेनी खेती के व्यवसाय से पलायन कर रोजगार की तलाश भी भटकने को मजबूर है     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 MAUT

शराब के नशे में बच्ची को पटक-पटक कर मार डाला    एक पिता रक्षक से भक्षक बन गया  और अपनी ही डेढ़ साल की  अबोध बच्ची के बच्ची को शराब के नशे में जमीन पर पटक-पटक कर माल डाला  और अपनी इस करतूत को छिपाने के लिए बच्ची के शव को नाल में फेंक दिया  पिता के इस घृणित कृत का खुलासा   उसी की 5 साल की बेटी ने किया    जबलपुर माढ़ोताल थानांतर्गत दीनदयाल चौक में  एक हैवान बाप ने अपनी ही डेढ़ साल की  बच्ची को मौत के घाट उतार दिया  मिली जानकारी के अनुसार  अजय  अपनी 3 बच्चियों ओर पत्नी किरण के साथ दीनदयाल चौक स्थित फुटपाथ पर रहता था  अजय नशे का आदि होने के कारण  आये दिन अपनी बीवी से झगड़ा करता था वही किरण को चौथी डिलीवरी के चलते 3 दिन पूर्व  ही अस्पताल में भर्ती किया गया था  रात में अजय ने जमकर शराब पी औऱ घर आया घर मे अजय की 5 साल की बेटी और डेढ़ साल की मासूम बच्ची अकेली थी  अचानक से अजय ने अपनी डेढ़ साल की  मासूम बच्ची को उठाकर जमीन में पटकन शुरू कर दिया  जिससे मौके पर ही मासूम की मौत हो गयी  नशे में चूर हैवान बाप ने अपने इस घिनोने कृत्य को छुपाने के लिए बच्ची की लाश को घर के सामने बने नाले में फेंक दिया  सुबह जब अजय की साली घर आयी तो 5 साल की बच्ची ने अपनी मौसी गीता को सारी बाते बतायी  वही गीता ने तत्काल थाने पहुँच कर अपने जीजा अजय की हैवानियत के बारे में बताया  मौके पर पहुची पुलिस ने नाले से बच्ची के शव को बरामद कर आरोपी अजय को गिरिफ्तार कर लिया हैं 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 MAAR PEET

भीड़ ने मानसिक विक्षिप्त युवक की ली  जान युवक पर बच्चा चोरी का था शक     बच्चा चोरी के  शक में  भीड़ ने एक  मानसिक विक्षिप्त युवक की जान ले ली   भीड़ की पिटाई से जान खो  बैठे युवक को मरने के बाद भी इन्साफ नहीं मिल रहा अब उसका मृत शरीर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही की यातनाएं झेल रहा हैं  शव को पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी पहुचाले वाला कोई नहीं हैं    मानवता एक बार फिर  शर्मसार हुई   एक  मानसिक विक्षिप्त युवक को इस लिए ग्रामीणों ने पीट - पीट कर मार डाला क्यूंकि उन्हें उस पर बच्चा चुराने का शक था   मृतक जो मानसिक विक्षिप्त युवक हैं वो आजमगढ़ उत्तरप्रदेश का रहने वाला है  अब उसके मृत शरीर को भी पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही झेलनी पद रही हैं  मानसिक विक्षिप्त युवक का शव कई घंटे से अस्पताल के ड्रेसिंग रूम में रखा है  शव को पोस्टमार्टम के लिए  मरचुरी रूम  तक कोई पहुँचने की  सुध नहीं ले रहा हैं    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 APVAHA

झूठी अफवाहों पर रोक लगे एएसपी ने दी समझाइश      बच्चा चोरी की घटनाओं के बाद लोगो में डर  फ़ैल गया हैं   ऐसे में कुछ आसामाजिक तत्वों द्वारा अफवाहें फैला दी जाती हैं   जिससे लोग परेशां होते हैं और पुलिस सही ढंग से काम नहीं कर पाती  इस समस्या के निराकरण के लिए एडिशनल एसपी दिनेश कौशल ने सुरक्षा समिति की बैठक में लोगो को अफवाहों पर रोक लगाने को लेकर समझाइश दी आसामाजिक तत्वों द्वारा बच्चा चोरी की अफवाह फैला कर लोगो को परेशान किया जा रहा हैं  लोग घबराहट में कुछ भी कदम उठा लेते हैं  जिससे उनका नुक्सान होता हैं  आए दिन बच्चा चोरी की झूठी अफवाहें सोशल मीडिया पर देखने को मिलती है बैरागढ़ थाने के एडिशनल एसपी दिनेश कौशल ने झूठी अफवाहों पर रोक लगाने के लिए बैरागढ़ और खजुरी थाना क्षेत्र में  सुरक्षा समिति की बैठक रखी गयी  इस बैठक में बच्चा चोरी की अफवाहों को लेकर समझाइश दी गयी साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने वाले और मोब्लिंचिंग कि घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर बात कही  इस बैठक मे एसडीओपी दीपक नायक सहित खजूरी सड़क, बैरागढ़, परवलिया थानों के प्रभारी शामिल थे

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 vidhansabha

किसानो को मिल रहे नोटिस  नहीं हुए ऋण माफ़   विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने किसान आत्महत्या को लेकर गंभीर सवाल खड़े किये  गोपाल भार्गव ने कहा ऋण माफ़ ना होने की वजह से प्रदेश के किसान परेशान होकर आत्महत्या कर रहे हैं  गोपाल भार्गव ने कहा की बैंको ने अभी किसानो का ऋण माफ़ नहीं किया है   आये दिन किसानो को नोटिस भेजे जा रहे हैं और उनके साथ अभद्रता की जा रही है    सरकार की  किसान ऋण माफी योजना पर नेता प्रतिपक्ष ने सवालिया निशान लगाया  और कहा की किसानो का ऋण माफ़ नहीं किया  गया   राहुल गांधी ने कहा था  अगर 3 महीने के अंदर ऋण माफ़ नहीं होगा तो वो मुख्यमंत्री बदल देंगे   सीएम बदलना तो दूर वो खुद ही पद छोड़ कर चले गए   7 माह हो चुके है सरकार बने किसान परेशान हो रहा है   बैंक के द्वारा किसानो को वसूली के नोटिस देकर उनके सामान की कुर्की किये जाने की बात कर रही है  ऋण वसूलने के लिए  किसानो से अभद्रता की जा रही है  भार्गव ने कहा की पिछले 6 महीनों में 71 किसानो ने आत्महत्या की है जिससे सरकार की नाकामी साफ़ नजर आ रही है  गोपाल भार्गव ने सरकार से मांग की हैं की जल्द से जल्द  किसानो के ऋण माफ़  किये जाए    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 vidhansabha

किसानो को मिल रहे नोटिस  नहीं हुए ऋण माफ़    विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने किसान आत्महत्या को लेकर गंभीर सवाल खड़े किये  गोपाल भार्गव ने कहा ऋण माफ़ ना होने की वजह से प्रदेश के किसान परेशान होकर आत्महत्या कर रहे हैं  गोपाल भार्गव ने कहा की बैंको ने अभी किसानो का ऋण माफ़ नहीं किया है   आये दिन किसानो को नोटिस भेजे जा रहे हैं और उनके साथ अभद्रता की जा रही है   सरकार की  किसान ऋण माफी योजना पर नेता प्रतिपक्ष ने सवालिया निशान लगाया  और कहा की किसानो का ऋण माफ़ नहीं किया  गया   राहुल गांधी ने कहा था  अगर 3 महीने के अंदर ऋण माफ़ नहीं होगा तो वो मुख्यमंत्री बदल देंगे   सीएम बदलना तो दूर वो खुद ही पद छोड़ कर चले गए   7 माह हो चुके है सरकार बने किसान परेशान हो रहा है   बैंक के द्वारा किसानो को वसूली के नोटिस देकर उनके सामान की कुर्की किये जाने की बात कर रही है  ऋण वसूलने के लिए  किसानो से अभद्रता की जा रही है  भार्गव ने कहा की पिछले 6 महीनों में 71 किसानो ने आत्महत्या की है जिससे सरकार की नाकामी साफ़ नजर आ रही है  गोपाल भार्गव ने सरकार से मांग की हैं की जल्द से जल्द  किसानो के ऋण माफ़  किये जाए    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 AROPE

सत्ता पक्ष के दबाव में नहीं कर रहा प्रशासन कार्यवाही    सत्ता किसी की भी हो मगर रेत का अवैध कारोबार हमेशा फलता फूलता हैं  हाँ ये अलग बात हैं की जो सत्ता में होता हैं वो मलाई मारता हैं  अभी हाल ही में पूर्व विधायक नेता आर डी प्रजापति ने कांग्रेस विधायक सहित कई कांग्रेसी नेताओं पर रेत के अवैध उत्खनन का आरोप लगाया  हैं  वंही सत्ता पक्ष के विधायक का कहना हैं की पूर्व विधायक सिर्फ उनकी छवि खराव करने के लिए ऐसे आरोप लगा रहे हैं   छतरपुर जिले के चंदला से  पूर्व विधायक आर डी प्रजापति ने  काग्रेंस विधायक पर रेत का अवैध उत्खननन कराने का आरोप लगाये है  उनका आरोप है कि बरुआ रेत खदान पर वह कल गये थे  जहाँ रेत खादान पर छतरपुर काग्रेंस विधायक आलोक चतुर्वेदी के समर्थक  और काग्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष गुलाब यादव  और काग्रेस नेता राजकुमार पटेल एल एन टी मशीनो से टृको मे रेत भरवाने मे लगे थे  जबकि बरसात होने की वजह से एन जी टी ने नदियों से रेत निकालने पर रोक लगा रखी है   लेकिन इस रेत खादान पर बे रोक टोक रेत उत्खननन का कार्य किया जा रहा है  पूर्व  विधायक का आरोप है रेत के अवैध उत्खननन से सड़को की हालत खराब हो चुकी है  आर डी प्रजापति ने आरोप लगाया हैं की   सत्ता के दबाब मे इस खादान पर प्रशासन कोई कारवाई नही करता है  रेत के अवैध कारोबार को रोकने के लिया धरना प्रदर्शन की उन्होने धमकी दी है  वही पूर्व  विधायक के इन आरोपो पर काग्रेंस का कहना हैं की   पूर्व  विधायक कई पाटियो मे घूम आये है  इसलिए वह काग्रेंस विधायक पर आरोप लगा कर उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रही है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 KHUNI SANGHARSH

केरोसिन डालकर महिला को जिंदा जलाया     दो परिवारों के बीच आपसी लड़ाई में एक महिला की मौत हो गई।  पानी को लेकर विवाद इतना बढ़ गया की एक परिवार ने दूसरे परिवार की महिला पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। आग लगाने वाले महिला की ससुराल के लोग हैं।  मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में दो परिवारो के बीच  पानी को लेकर ये विवाद हुआ था विवाद इतना बढ़ गया की गुस्सए रिश्तेदारों ने परिवार की ही महिला को आग के हवाले कर दिया   पुलिस को घटना की जानकारी मिली तो घटना स्थल पहुंच कर पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। महिला का शरीर 90  फीसदी तक जल चुका हैं  पीडित महिला के मुताबिक सास ,ससुर, दो देवर ,देवरानी,और चाचा ने उसके ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा दी  मौके पर पहुची पुलिस ने  सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दोषियो के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही का आश्वासन दिया है  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 SAGAR MEDICAL COLLAGE

प्रबंधन पर मनमानी करने का आरोप    जबलपुर सुख सागर मेडिकल कॉलेज में प्रबंधन की मनमानी के चलते छत्रों को कॉलेज के अंदर नहीं घुसने दिया जा रहा  प्रबंधन ने   गेट पर नोटिस लगाकर परिसर में विद्यार्थियों को  घुसने से मना कर दिया  छात्रों का आरोप है की कॉलेज में मेडिकल कौंसिल ऑफ़ इंडिया के नियमो का पालन नहीं किया जा रहा   कॉलेज में ना तो प्रोफेसर है ना ही क्लेरिकल  स्टाफ है   जबलपुर में सुख सागर मेडिकल कॉलेज प्रबंधक और विद्यार्थियों के बीच टकरार  देखने को मिली प्रबंधन ने छात्रों को  कॉलेज परिसर में घुसने से मना कर दिया है जिसको लेकर कॉलेज में पढ़ने वाले सैकड़ो विद्यार्थियों ने कॉलेज के खिलाफ  मोर्चा खोल दिया विद्यार्थियों का आरोप है कि कॉलेज एमसीआई के नियमो का पालन नही कर रहा है  यहां न तो पढ़ाने वाले प्रोफेसर है न क्लेरिकल स्टाफ कि कोई टीम है कॉलेज प्रबंधन विद्यार्थियों को धमकी दे रहा है कि जितना स्टाफ है उसी से तो पढ़ना पड़ेगा  वही दूसरी प्रबंधन का कहना है की छात्रों द्वारा फीस नहीं भरी गई है और स्टाफ से बदतमीजी की जा रही है   विद्यार्थियों ने आरोप लगे है की  कॉलेज प्रबंधन 2 से 3 लाख रुपये प्रति सेमेस्ट फीस वसूल रहा है , लेकिन सुविधा को नाम पर कोई व्यवस्थाएं नही दी जा रही विद्यार्थी  रोज कॉलेज आते है  , लेकिन घण्टों गेट पर इंतजार करना पडता है  विद्यार्थियों ने कॉलेज की अव्यवस्थाओं को लेकर डीएमई से शिकायत की है   डीएमई ने  शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया है         

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

MAUT

नहीं आता था तैरना,डूबने से हुआ हादसा    नहर में नहाने गए  एक किशोर के डूबने से मौत हो गई  3 घंटे की मशक्कत के बाद मृतक का शव बरामद हो पाया  पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच शुरू कर दी है   जबलपुर में  ग्राम सोनपुर के पास स्थित एक  नहर में   किशोर की डूबने से मौत हो गई    मृतक किशोर का नाम नवीन कामले बताया जा रहा है जो कि अपने दो दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया था   तीनों किशोर जब नहा रहे थे तभी अचानक ही नवीन गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया  नवीन के डूबने की खबर  गांव के लोगों ने तुरंत ही खमरिया थाना पुलिस को  दी  जिसके बाद  होमगार्ड के गोताखोरों को बुलाया गया    करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद नवीन का शव मिल पाया   बताया जा रहा है कि तीनों ही किशोर से तैरते नहीं बनता था, बावजूद इसके वह नहर में नहाने गए थे  नवीन के पिता ने बताया कि वह आईटीआई के साथ साथ 12वीं की भी तैयारी कर रहा था   मृतक नवीन अपने मां बाप का इकलौता बेटा था   फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है         

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

  vidhansabha hangama

बिजली और स्मार्ट फोन वितरण पर हंगामा   मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र  के दौरान  बिजली बिल और स्मार्ट फोन वितरण के मुद्दे को लेकर जमकर हंगामा हुआ   विपक्ष ने आरोप लगते हुए कहा की कमलनाथ सरकार में  बिजली आधी हो गई है और बिल बढ़ा दिया गया है   जोरदार हंगामे के बीच प्रश्नकाल में ही  सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी  सत्ता पक्ष का आरोप है की प्रश्नकाल में  विपक्ष के घोटालों और कारनामों की पोल खुलती है इसलिए प्रश्नकाल चलने नहीं दिया जाता   मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र में बिजली बिल के मुद्दे को लेकर सदन में जमकर हंगामा हुआ   विपक्ष ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की प्रदेश में  बिजली आधी कर दी गई है और  बिल बढ़ा दिया गया है   विपक्ष ने जोरदार हंगामा करते हुए सदन के बाहर बिजली बिल आधा करने को लेकर नारेबाजी की  नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा की हमारी सरकार में बिजली में इतनी कटौती नहीं होती थी  सदन में आग्रह किया गया की इस पर चर्चा हो लेकिन बिजली के मुद्दे को लेकर चर्चा नहीं की जा रही है   स्मार्ट फोन वितरण को लेकर भार्गव ने कहा की सरकार छत्रों को दिया जा रहा स्मार्ट फोन बंद कर रही है   स्मार्ट फोन के मुद्दे पर सदन में सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई  जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति को कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी  पूर्व जनसम्पर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की मंत्री जी बोल रहे बिजली को लेकर वो ठोस कदम उठाएंगे लेकिन कदम इतने ठोस हो गए हैं की  वो उठ ही नहीं रहे  सरकार हर क्षेत्र में असफल हुई है   बिजली के मुद्दे को लेकर ऊर्जा मंत्री प्रिय व्रत सिंह ने कहा की सदन में बिजली के मुद्दे को लेकर पांच प्रश्न रखे गए थे लेकिन विपक्ष ने हंगामा कर चर्चा नहीं होने दी  नेता प्रतिपक्ष अपनी पुरानी सरकार को बचाना चाहते है और सरकार के पास तथ्य है इसलिए पटल पर चर्चा नहीं करने दे रहे  प्रियव्रत सिंह ने कहा की इंद्रा आवास योजना के तहत गरीबों को  100 यूनिट बिजली स्तेमाल करने पर  100 रुपये बिल देना होगा  सरकार नहीं चाहती की इसका फायदा उसको मिले जो ज्यादा यूनिट उपयोग करते है और बिल भरने में सक्षम है  पिछली सरकार में बहोत सारे घोटाले हुए है  जिनका पर्दाफास किया जायेगा  उधर गोपाल भार्गव ने कहा यदि घोटाले हुए हैं तो सरकार जाँच कराये और दोषियों को सजा दे  , खाली गाल बजाने से कुछ नहीं होगा      

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 HATYA KAND

अपराधियों को नहीं  पुलिस का डर   प्रदेश सरकार के मंत्री भले ही आंकड़े प्रस्तुत कर  अपराधों पर कमी आने का दवा कर रहे हो लेकिन  प्रदेश में अपराधी कितने बेखौफ है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है की  देर रात  अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर पिता पुत्री की हत्या कर दी  प्रदेश में हो रही हत्याओं से कमलनाथ सरकार के ऊपर अब सवालिया निशान  खड़ा हो गया है   अवैध बसूली जुआ सट्टा शराब के अवैध परिवहन को पकड़कर  पुलिस अपनी पीठ थपथपाने में लगी है  वही अपराधी बेखौफ होकर कारनामो को अंजाम दे रहे है   पूरे  प्रदेश में आये दिन लूट हत्या डकैती बलात्कार जैसे अपराध घटित हो रहे है  अब तो यही सवाल उठता है की  क्या अपराधियो में पुलिस का डर नही रहा   घटना सागर के तीली गाँव की है जहाँ  देर रात  अज्ञात लोगों ने  पिता पुत्री पर फायरिंग कर हत्या कर दी  बताया जा रहा है की मृतक  बृजेश चौरसिया अपनी पत्नी और पुत्री के साथ कार में कहीं जा रहे थे तभी अज्ञात लोगों द्वारा फायरिंग की गई  पुत्री ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया जबकि पत्नी बच गई  संदिग्ध मृतक की पत्नी का कहना है घटना के वक़्त वह  सो रही थी   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 CHORI

बकरा चुराने गए थे युवक      बकरा चुराने आये तीन युवकों की पिटाई का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है  वीडियो में कुछ लोग तीन युवकों की जमकर पिटाई करते नजर आ रहे हैं  गुस्साए लोगों ने युवकों की बाइक को भी आग के हवाले कर दिया   मध्य प्रदेश के नीमच में बकरा चुराने पहुंचे युवकों की पिटाई का वीडियो जमकर  वायरल हो रहा है   वीडियो में कुछ लोग तीन युवकों की  पिटाई करते नजर आ रहे हैं  जानकारी के मुताबिक दो युवक एक बाइक पर बकरा लेकर जा रहे थे   लेकिन भादवा माता मंदिर के पास उनकी बाइक  फिसल गई  हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोग युवकों को जैसे ही उठाने पहुंचे तो उन्होंने मौके से भागने की कोशिश की   ये देख ग्रामीणों को शक हुआ और उन्होंने युवकों को रोककर पूछताछ शुरू कर दी   इनके साथ बकरा होने की वजह से ग्रामीणों को चोरी की शंका हुई  इसी दौरान कुछ लोगों ने  इनकी पिटाई शुरू कर दी   गुस्साए लोगों ने  इन युवकों की बाइक को भी आग के हवाले कर दिय  मामला बढ़ता देख पुलिस मौके पर पहुंचीं और स्थिति को काबू में किया     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 ATITHI SHIKSHAK

नियमित करने की कर रहे मांग         संयुक्त अतिथि शिक्षक संघ ने नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रदेश  कांग्रेस कार्यालय में धरना देकर प्रदर्शन किया  अतिथि शिक्षकों का कहना है की कांग्रेस ने वचनपत्र में  वादा किया था की उनकी सरकार बनते ही उनको तीन माह के अंदर  नियमित किया जायेगा , लेकिन सरकार बने 7 माह हो चुके है अभी तक कुछ नहीं किया गया  ऐसे में अतिथि शिक्षक खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं   अतिथि शिक्षक संघ ने नियमित करने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की  अतिथि शिक्षकों का आरोप है की ना तो उनकी मांग को कोई अधिकारी सुन रहे ना ही प्रदेश के मंत्री  अतिथि शिक्षकों को नियमितीकरण को लेकर इधर से उधर भटकाया जा रहा है  ऐसे में शिक्षक खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं  प्रदर्शनकारी शिक्षकों का कहना है की कांग्रेस अपने वादे से मुखर रही है  कांग्रेस ने वचन पत्र  में कहा था की सरकार बनते ही उनको तीन माह के अंदर नियमित किया जायेगा लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही   कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा की कांग्रेस ने जो वचन पत्र में कहा है वह पूरा किया जायेगा  लोकसभा चुनाव और आचार संहिता के चलते सरकार को  कार्य करने का मौका नहीं मिला है  अतिथि शिक्षकों के बारे में विचार किया जा रहा है  एक समिति बनाई जा रही है जो की नियमितीकरण को लेकर विचार करेगी                            

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 hatya

गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा   छतरपुर के बड़ामलेहरा थाना क्षेत्र में एक युवक का संदिग्ध हालत में शव मिलने का मामला सामने आया है मृतक के परिजनों ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया जिसकी सूचना मिलते ही बड़ामलेहरा पुलिस और एस डी एम ने मौके पर पहुंचकर गुस्साए परिजनों को कार्रवाई का आश्वाशन देकर शांत कराया छतरपुर बड़ामलेहरा थाना क्षेत्र के दरगुंवा गांव में संदिग्ध हालत मे एक युवक का बंद कमरे में शव मिलने से सनसनी फैल गई दरअसल मृतक दमोदर प्रजापति रात मे अपने कमरे मे सोया था जब सुबह वह जगा नही तो परिवार के लोगो मे मातम छा गया और गुस्साऐ परिजनों ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया परिजनों का आरोप है कि पड़ोस मे रहने वाले उनके परिजनो ने ही जमीनी विवाद को लेकर दामोदर की गला दबा कर हत्या की है वही हंगामें की सूचना मिलते ही बड़ामलेहरा पुलिस और एस डी एम ने मौके पर पहुंचकर गुस्साऐ परिजनों को समझाइश देकर शांत कराया और शव को अपने कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कारवाई किए जाने का आश्वासन दिया है       

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 JEETU PATWARI

टूटी फूटी अंग्रेजी में रखी बात      निजी विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम में पहुंचे खेल एवं युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी उस समय असहज महसूस करने लगे जब उन्हें अंग्रेजी में भाषण देना पड़ा  जीतू पटवारी ने कहा की उनको अंग्रेजी का ज्यादा ज्ञान नहीं है  इस दौरान जीतू पटवारी नर्वस भी  दिखाई दिए   वैसे तो नेता अपने भाषण देने के कारण ही ज्यादातर चर्चा में रहते है  लेकिन अगर भाषण अंग्रेजी में देना पड़े तो ये नेता के लिए कभी कभी मुसीबत बन जाता है  ऐसा ही एक वाक़्या खेल एवं युवा कल्याण  मंत्री जीतू पटवारी के साथ हुआ   निज़ी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के कार्यक्रम में पहुंचे खेल  मंत्री जीतू पटवारी को जब भाषण देने के लिए स्टेज पर बुलाया गया तो वो अंग्रेजी में भाषण देने को लेकर नर्वस हो गए  विदेशी भाषा ने जीतू पटवारी को नर्वस और असहज कर दिया  जीतू पटवारी ने टूटी फूटी इंग्लिश में अपनी बात लोगों के सामने रखी और कहा की मैं बैठे बैठे सोच रहा था की मैं लोगों से कम्यूनिकेट कैसे करूंगा  इस दौरान मंच पर बैठे अतिथियों  ने भी असहज महसूस किया  मंत्री जी की परेशानी जान सामने बैठे लोग भी मुस्कुराने लगे          

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Shivraj Singh

बेटी बचाओ अभियान में शामिल हुए धर्मगुरु   नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के  आरोपियों को सजा ना मिलने से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धरना प्रदर्शन किया  शिवराज ने कहा की आरोपियों के विरुद्ध प्रशासन ने अब तक कोई कार्यवाई नहीं की    बेटी बचाओ अभियान के तहत  पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मनवाभान टेकरी में नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में कार्यवाई ना होने से धरना प्रदर्शन किया  शिवराज ने कहा की अभी तक कार्यवाई नहीं की गई ये दुःख की बात है  अब बेटी के माता पिता भी बेटी बचाओ अभियान में शामिल होंगे   शिवराज ने कहा की बेटियां अपने को अकेला न समझे समाज उनके साथ है  शिवराज ने कहा की मोहल्ला समिति बनाई जा रही है ताकि निर्भय होकर बेटी अपनी बात कह सके  समिति के द्वारा सन्दिग्ध व्यक्तियों  पर नजर रखी जाएगी  नशे का कारोबार अगर कहीं हो रहा है उसकी जानकारी मिल सके  घटना ना हो इसके लिए समाज  को जागरूक रहने की आवश्यकता है  अभियान के तहत बेटियों को ट्रेनिंग दी जाएगी जिससे वो अपनी सुरक्षा कर सकेंगी  धरना प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं के साथ कई बड़े धर्म गुरु भी मौजूद रहे         

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 kamalnath sarkar

दबंगो से कब्ज़ा हटवाना चाहता था दिव्यांग    कमलनाथ सरकार के कुछ अफसर सरकार की किरकिरी करवाने से बाज नहीं आ रहे हैं   छतरपुर में जनसुनवाई के दौरान समस्या सुनाने आये एक दिव्यांग  किसान को कलेक्टर ने न्याय देने के बजाय पुलिस के हवाले करते हुए पागल खाने भेज दिया   दिव्यांग का कसूर बस इतना था की वह अपनी जमीन  दबंगो के  कब्जे से हटाने की मांग कर रहा था  पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सरकार पर निशाना साधा और घटना की निंदा की   कमलनाथ सरकार मे सरकारी मशीनरी बेलगाम हो गई है   ऐसा ही एक मामला चर्चा विषय  बना हुआ है   छतरपुर मे जनसुनवाई मे कलेक्टर मोहित बुंदास को अपनी समस्या सुनाने गये ,दिव्यांग किसान शंकर पटेल  की समस्या सुनने पर न्याय दिलाने  की जगह उसको पुलिस के हवाले करते हुये , ग्वालियर मानसिक रोगी अस्पताल भेजने का फरमान कलेक्टर ने जारी कर दिया  उसका कसूर बस इतना था की वह   कलेक्टर से चाहता था कि वे  उसकी जमीन पर से दबंगों का  कब्जा हटवा दें  कब्जे को हटाने का आदेश  कई  बार राजनगर तहसील के नायाब तहसीलदार ने दिया था  लेकिन उसकी कोई सुनवाई नही हुई ,तो वह कलेक्टर की जनसुनवाई मे आवेदन लेकर पहुँच गया   आवेदन पढ़ने के बाद ही कलेक्टर ने  समस्या हल करने की जगह किसान को  गिरफ्तार कर उसे ग्वालियर मानसिक चिकित्सक के पास  भेज दिया   कलेक्टर के फरमान जारी होते ,सरकारी मशीनरी एक्शन  मे आ गई और उसके परिवार को बिना बताये ,उसे जबरदस्ती पुलिस की गाडी बैठाकर  ग्वालियर रवाना कर दिया  दिव्यांग का  परिवार कलेक्टर के  इस आदेश के खिलाफ शंकर से बात करने गुहार लगाता रहा ,लेकिन पुलिस ने एक न सुनी और उसे ग्वालियर भेज दिया   जिला अस्पताल मे तैनात सिविल सर्जन यह दावा  करते रहे ,कि दिव्यांग किसान शंकर का मानसिक संतुलन ठीक है   लेकिन फरमान था तो सिविल सर्जन भी क्या कर सकते थे  पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ने घटना की निंदा करते हुए कहा की जैसा प्रदेश का राजा होगा वैसे अधिकारी है   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 AATMDAH

सभी बच्चे दस साल से कम आयु के    मन्दसौर के भानपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरना में ह्दय विदारक घटना में माँ ने अपने चार मासूम बच्चो के साथ कुँए मे कूदकर आत्महत्या  कर ली   बताया जा महिला ने पारिवारिक विवाद के बाद यह आत्मघाती कदम उठाया  खजुरना की रहने वाली बतूल बाई बंजारा ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने 8 और 3 साल की बेटियों  पिंकी और कनिका और  6 साल के लक्की 5 माह के बेटे  संजय के साथ कुए मे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली  पुलिस के अनुसार महिला का पति तमिलनाडु में रहकर कंबल बेचने का काम करता है   महिला अकेली अपने परिवार के साथ गांव में  ही रहती है   बीती रात महिला का पारिवारिक विवाद हुआ जिसके बाद महिला में अपने चार मासूम बच्चो के साथ कुए में छलांग लगा दी   सुबह जब परिजनों ने महिला की तलाश शुरू की तब घटना का पता चला  भानपुरा पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पांचो शवो को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया   सभी मृतक बच्चों  की उम्र दस साल से भी कम है   एक साथ पांच मौत के बाद गांव में मातम पसरा है   वही इस ह्दय विदारक घटना और महिला के मासूम बच्चो सहित आत्महत्या जैसा गंभीर कदम उठाने के पीछे की वजह पुलिस तलाश रही है    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 vidhaansabha

विपक्ष ने की गृहमंत्री के इस्तीफे  की मांग   मध्यप्रदेश विधानसभा में  विपक्ष ने कानून व्यवस्था को लेकर जोरदार हंगामा किया  विपक्ष ने प्रदेश में बिगड़ रही कानून व्यवस्था को लेकर सदन में चर्चा की मांग की  पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की प्रदेश में बच्चों की हत्याएं की जा रही हैं और सरकार तबादले में व्यस्त है   हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष एन पी प्रजापति को दो बार सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी    विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने कानून व्यवस्था को लेकर जमकर हंगाम किया  जोरदार हंगामे की बीच विधानसभा सभा अध्यक्ष एन पी प्रजापति को दो बार कार्यवाही स्थगित करनी पडी   पूर्व मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं बची है  कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है   चित्रकूट , उज्जैन , भोपाल की घटनाओ का जिक्र करते हुए शिवराज ने कहा की मासूम बच्चों की हत्याएं हो रही और सरकार कुछ नहीं कर पा रही   नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कमलनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की  सरकार तबादला उद्योग चला रही है उधर प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही   भार्गव ने कहा की अगर कुत्तों का ट्रांसफर सरकार नहीं करती तो कुत्तों के सूघने की क्षमता से अपराधी का जल्द पता लगाया जा सकता था  प्रदेश की स्थित सोचनीय और दयनीय है  जब तक बच्चा स्कूल से वापस नहीं आ जाता तब तक परिजन परेशान  रहते है  गोपाल भार्गव ने गृह मंत्री बाला बच्चन से कानून व्यवस्था बिगड़ने को लेकर  स्तीफे की मांग  की   खाद्य मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने शिवराज सिंह चौहान पर आरोप लगाते हुए कहा की शिवराज और भाजपा ने सदन का समय बर्बाद किया है  भाजपा के द्वारा सदन का कीमती  समय बर्बाद करने के विरोध में तोमर ने गांधी प्रतिमा के सामने मौन व्रत  रखा   तोमर ने कहा की प्रश्न काल में जनहित के  मुद्दे उठाये जाने थे जिसको  भाजपा ने सदन में हंगामा कर नहीं होने दिया  हालाँकि प्रधुम्न सिंह तोमर ने खुद मौन व्रत रख कर जनता जनार्दन के लिए उपयोग में आने वाले समय को बर्बाद किया    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 CHUDIYAN

चूड़ियाँ भेजकर जताया विरोध    एमपी  में बच्चों से संबधित बढते अपराध थमने का नाम नही ले रहे है  राजधानी भोपाल में बच्चों पर बढ रहे अपराधों  के खिलाफ सद्भावना अधिकार मंच ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और गृहमंत्री बाला बच्चन को पत्र के साथ चूड़ियां  भेजकर मुख्य मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे कि मांग की  सद्भावना अधिकार मंच ने हेड पोस्ट ऑफ़िस पहुंचकर मुख्य मंत्री कमलनाथ और गृह मंत्री बाला बच्चन को चूड़ियाँ  और पत्र भेजकर इस्तीफे कि मांग की है साथ ही हेड पोस्ट ऑफ़िस के बाहर कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की इस दौरान सदभावना अधिकार मंच के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे प्रदेश सरकार एक ओर बच्चों कि सुरक्षा का दावा करती है  तो वहीँ  दूसरी ओर प्रदेश में आए दिन बच्चों से संबधित अपराध के मामले देखने को मिलते हैं हाल के कुछ दिनों में इनमे तेजी से वृद्धि हुई है 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 DOCTOR KA KAMAAL

पेट से निकाले 33 नुकीले आइटम    छतरपुर में एक डाक्टर का कमाल देखिये मेडिकल साईंस मे ऐसा काम ही होता है किसी मरीज का ऑपरेशन हो और उसके पेट से  एक एक कर प्लास्टिक का पेन, ब्लेड  सहित 33 आईटम निकाले जाएं  प्राइवेट अस्पताल चलाने वाले   डॉक्टर एम पी एन खरे ने ऐसा ही एक ऑपरेशन कर कमाल कर दिया छतरपुर के ईशानगर क्षेत्र के रहने वाला एक युवक 30 वर्षीय युवक  योगेश दो दिन पूर्व पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल आया था  जिसका डॉक्टर एम पी एन खरे ने  ऐक्सरे करवाया   एक्सरे में  युवक के  पेट मे नुकीली  चीज होना पाया  जिसे निकलने के  लिए डॉक्टर ने उसका ऑपरेशन किया ऑपरेशन पूरे दो घंटे तक चला और इस दौरान उसके पेट से एक एक कर  डॉकटर ने 33 आइटम निकाले वही मरीज की मां ने बताया कि योगेश कुछ भी चीज उठाकर खा लेता था जब पेट मे यह सब चीजे भारी हुई तो उसके पेट मे तकलीफ बढ गई  जिसके लिए उसका ऑपरेशन  करना पड़ा फिलहाल ऑपरेशन के बाद योगेश की हालत ठीक है  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 SUBHAS  CHANDRA

घर के सामन की कर रहे हैं मांग    मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी  नेताजी सुभाष चन्द्र बोस  केंद्रीय कारागार  में सैकड़ों कैदियों ने घर से निजी सामान लाने को लेकर अनशन कर दिया  कैदियों  की मांग है की दूसरे  जेल की तरह इस जेल में भी घर से निजी सामान लाने की इजाजत दी जाय  हालाँकि जेल प्रशासन ने अनशन किये जाने की बात को नकार दिया है लेकिन प्रशासन ने यह भी कहा की कैदी जेल की खाद्य सामग्री नहीं ले रहे   मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी जेल कहे जाने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय कारागार जबलपुर के कैदियों ने  जेल में अनशन कर रखा है  कैदियों के अनशन किये जाने के बाद से जेल प्रबंधन सकते में आ गया है  जेल में सजा काट रहे कैदी जेल प्रबंधन से दूसरे जिलों की भांति जबलपुर में भी  अपने घर से निजी सामान लाने की जिद कर रहे   कैदियों का तर्क है कि दूसरे जिलों की जेलों में निजी सामान  घर से लाने के लिए शासन ने जेलों को आदेश जारी किए है, लेकिन  केंद्रीय कारागार में शासन के आदेशों का पालन नही किया जा रहा   जेल  प्रशासन  का कहना है नवंबर 2016 में हुए  भोपाल  कांड के बाद से शासन ने जेलों में कैदियों के परिजनो से निजी सामग्री लेना बंद कर दिया है  शासन के पास से हमारे पास ऐसा कोई आदेश नही आया है जिसमे कैदियों के परिजनो से निजी सामान लेने का जिक्र किया गया हो   जेल प्रशासन कैदियों  द्वारा अनशन किये जाने की बात को नकार रहा है लेकिन वो ये भी कह रहा है कैदियों ने जेल में मिलने वाली खाद्य सामग्री को लेने से मना कर दिया है                  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 CHORI

मॉल में गार्ड देख तिजोरी छोड़ भागा चोर    माल में फर्नीचर दुकान की तिजोरी से 14 लाख  की चोरी कर  पैसे बेसमेंट में छुपाने का मामला सामने आया है  पुलिस ने cctv फुटेज के आधार पर मामला दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है  भोपाल स्थित   कैपिटल मॉल में महिदपुर वाला फर्नीचर शोरूम से  एक चोर तिजोरी चोरी कर ले गया  बताया जा रहा है की उसमे  उसमें करीब 14 लाख रुपए थे  वारदात के बाद  तैनात गार्ड को देखकर चोर भाग गया   सुरक्षा गार्ड राजेश अहिरवार  के शोरूम मालिक और पुलिस को सूचना देने के बाद   मॉल में छह घंटे तक सर्चिंग चलती रही  आखिरकार  छह घंटे बाद बेसमेंट के कोने में छिपाकर रखी गई तिजोरी और उसमें रखे 14 लाख रुपए मिल गए  मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हो गया है  केस दर्ज कर पुलिस फुटेज के आधार पर चोर की तलाश कर रही है  महिदपुर वाला फर्नीचर के डायरेक्टर  ने सिक्योरिटी गार्ड को नकद इनाम देने की घोषणा की     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 INDIAN ARMY

दिया अजीब तर्क,नहीं है अच्छे लेखक की किताब    कारगिल वॉर में  भारतीय सेना के अदम्य साहस औऱ वीरता का अध्याय पाठ्यक्रम से हटाए जाने से नाराज भाजपा ने कमलनाथ सरकार पर आरोप लगते हुए कहा की कांग्रेस ने  कारगिल का अध्याय जानबूझ कर हटाया है   सरकार का कहना है की करगिल वॉर की बुक्स ना मिलने के कारण इसे कोर्स से हटाया गया है  प्रदेश की राजनीति का स्तर किस कदर गिर गया है इसका अंदाजा इसी से अलगाया जा सकता है की सरकार ने कारगिल वार में शहीद हुए जवानो की कहानी पाठ्यक्रम से ही हटा दी   करगिल वॉर भले ही भारतीय सेना के अदम्य साहस औऱ वीरता का अध्याय है, लेकिन प्रदेश में सरकार बदलते ही इस अध्याय को भी बदल दिया गया है  गौरतलब है की  भोपाल का सबसे पुराने  एमवीएम साइंस कॉलेज में सैन्य विभाग भी है   सरकार बदलते ही उसके सिलेबस में भी बदलाव कर दिया गया है   2019-20 के सिलेबस से करगिल वॉर का अध्याय हटा दिया गया है  जबकि 2017-18 के सेशन तक ये लेसन शामिल था  इसके पीछे ऐसे तर्क दिए जा रहे हैं जो किसी के गले नहीं उतर रहे  कहा जा रहा है कि करगिल वॉर की बुक्स ना मिलने के कारण इसे कोर्स से हटाया गया है    करगिल वॉर पर अच्छे लेखकों की किताबें नहीं हैं  ये अलग बात है कि प्रॉक्सी वॉर के जरिए छात्र-छात्राओं को सारे युद्धों की जानकारी दी जा रही है   इधर भाजपा ने आरोप लगाया है की कारगिल वार अटल बिहारी के समय हुआ था इसलिए इसको हटाया गया है    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 press conference

बनेगा एडवोकेट एवं पत्रकार प्रोटेक्शन एक्ट    मुख्यमंत्री कमलनाथ को  फ्लोर मैनेजमेंट का  माहिर बताते हुए जनसम्पर्क मंत्री पी सी शर्मा ने कहा की  सभी विधायक सरकार के साथ हैं  पी सी शर्मा ने कहा की भाजपा के कुछ विधायक कह रहे हैं हमें कांग्रेस में ले लो  अधिवक्ता  और पत्रकार प्रोटेक्शन एक्ट को लेकर पी सी शर्मा ने कहा की एक्ट को लागू करने की चर्चा चल रही है  जनसमपर्क मंत्री पी सी शर्मा ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को प्रदेश का सीएम होने के साथ साथ अध्यक्ष बताते हुए कहा की कमलनाथ  फ्लोर मैनेजमेंट में माहिर है  कर्नाटक  में कांग्रेस की सरकार रहेगी  पी सी शर्मा ने कहा की भाजपा के कुछ विधायक कमलनाथ से कह रहे हैं की हमें कांग्रेस में शामिल कर लो  7 घंटे चली विधायक दल की बैठक में सभी विधायकों ने सरकार के साथ होने की बात कही है   एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को लेकर पी सी शर्मा ने कहा की यह  एक्ट आना है मतलब आएगा  पिछले केबिनेट की मीटिंग में इसे लाया गया था लेकिन चर्चा में कुछ बिंदु छूट गए थे इसलिए एक्ट को सुचारु रूप से बनाकर लाया जायेगा  पत्रकार प्रोटेक्शन एक्ट को लेकर पी सी शर्मा ने कहा  की  अभी सीनियर सेक्रेटरी के ऑब्जर्वेशन में है  सीनियर पत्रकारों के सुझाव लेकर इसे बनाया जाएगा 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

  BUILDING BLAST

विस्फोट कर उड़ाया गया भवन    इंदौर के कल्पकामधेनु नगर में ग्रीन बेल्ट की जमीन पर बनी इमारत को विस्फोट से ढहा दिया गया है  अवैध निर्माण हटाओ मुहिम के तहत की गई इस कार्रवाई में  जेसीबी की मदद से पहले बिल्डिंग की निचली दीवार को तोड़ा गया और उसके बाद बारूद से ब्लास्ट कर इसे गिरा दिया गया  इंदौर में कुछ बड़े अधिकारीयों और नेताओं की मिलीभगत से ग्रीन बैल्ट पर बनी एक अवैध ईमारत को विस्फोट कर गिरा दिया गया  प्रशासनिक लापरवाही का सबूत इस इमारत को टूटने से बचाने के लिए इंदौर के कुछ सरकारी दलाल पिछले पांच महीने से मशक्क्त कर रहे थे  इसके पहले सोमवार को इमारत के कुछ हिस्सों को तोड़ा गया था  कल्पकामधेनु नगर में बने 29-ए प्लॉट पर करीब सालभर पहले से चार मंजिला इमारत का निर्माण किया जा रहा था   इस भवन के मालिक हरमिंदर होरा व मंजीत कौर होरा हैं   निगम के जोन नंबर सात के भवन निरीक्षक सुरेश चौहान के मुताबिक निगम द्वारा निर्माणाधीन इमारत को अवैध घोषित कर तोड़ने की कार्रवाई करीब पांच महीने से चल रही थी  इस बीच  बिल्डिंग मालिक को अब तक करीब 10 नोटिस जारी किए जा चुके थे  लेकिन उन्होंने कोई समुचित कार्यवाही नहीं की  तो  सात जुलाई को उन्हें आखिरी नोटिस दिया गया  और मंगलवार  दोपहर करीब एक बजे धमाका कर इसे गिरा दिया गया   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 kheti

कमल नाथ के राज की सबसे दुखदायी तस्वीर  बेटी बनी बैल और मां जोत रही है खेत  किसानों के साथ सरकारी छलावे का पूर्ण सत्य  मध्यप्रदेश को शर्मसार करती खबर    मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ये आपके राज की सबसे ज्यादा दुखदायी तस्वीर है  ये तस्वीर आपके उन तमाम दावों की पोल खोलती है जो आप किसानों के लिए करते हैं  यह तस्वीर बताती है कि आपने पिछले छह महीनों में  सिवाए तबादलों के ऐसा कुछ नहीं किया ,जिसकी प्रशंसा की जाए  अगर आपकी सरकार ने कुछ किया होता तो  कम से कम एक गरीब महिला किसान को अपनी बिटिया को हल में बैल की जगह नहीं जोतना पड़ता    आँख खोल लीजिये महानुभाव मुख्यमंत्री कमलनाथ  ये तस्वीर आपके राज्य मध्यप्रदेश की है  अगर ये तस्वीर किसी और राज्य की होती तो आपकी पार्टी  अब तक पिल पड़ी होती  एमपी के किसानों ने बदलाव के लिए कांग्रेस की लंगड़ी सरकार इसलिए बनवाई थी कि शायद किसान का कुछ भला हो सके लेकिन ये क्या आपके तबादला मई सुशासन में  तो  एक महिला किसान को खेत जोतने के लिए हल में बैल की जगह अपनी बेटी को लगाना पड़ रहा है  अगर आपकी सरकार यही करने वाली थी तो आप धन्य है   फिर आपसे पहले वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह में कौन सी बुराई थी   खेती को लाभ  का धंधा बनाने  का दावा करने वाले  पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को लोगों ने सत्ता से इसलिए दूर किया था कि नई सरकार कुछ नया करेगी  कमलनाथ जी जनता ने आपको नहीं चुना लेकिन आप मुख्यमंत्री बन गए   कांग्रेस ने किसानों के लिए कई किस्म के वादे किये  लेकिन क्या हुआ महाराज सत्ता में आते ही आप उस आखिरी व्यक्ति की सुध लेना ही भूल गए  लगता है आपके  आपके मंत्रियों और अफसरों के ऐसी दफ्तरों में इस तरह की जानकारियों पहुँच ही न पाती हों  तो आप जान लीजिये  मध्यप्रदेश के देवास जिले के  कन्नौद तहसील के ग्राम भिलाई में अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए माँ-बेटी मिलकर खेत  जोत रही हैं   अपनी फसल में उगे अनावश्यक घास के सफाये के लिए किसान माँ को अपनी बेटी को बैल बनाना पड़ा   अगर ये कमलनाथ राज का सुशासन है तो लानत है इस पर   कन्नौद के  भिलाई के पठार पर आदिवासी एवं अन्य परिवार के करीब 25 घर हैं   इन्ही के बीच कारीबाई बारेला भी रहती हैं जो अपने पति की  मौत के बाद अपनी जमीन पर मक्का एवं मूंगफली  उगाकर परिवार का पालन पोषण कर रही हैं  सरकारी सुविधा का आलम ये है की बैल नहीं तो बच्चों को इस काम में लगाना पड़ रहा है  ख़ैर सरकार को इससे क्या भोपाल में बैठकर सरकार के प्रवक्ता योजनाओं और वादों की ऐसी जुगाली करते हैं  कि मध्यप्रदेश का सच भोपाल के मंत्रालय के गलियारों तक आते आते ही दम तोड़ देता है     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 kamalnath dhamkee

भाजपा समर्थक पर मामला दर्ज   सीएम कमलनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में कांग्रेस सोशल मीडिया के महासचिव  अमन दुबे ने  साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज कर  FIR दर्ज कराई  भाजपा समर्थक ने सोशल मीडिया में कमलनाथ की एक पोस्ट पर अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए बम से उड़ाने की धमकी दी थी    शोसल मीडिया फेसबुक पर  प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला साइबर पुलिस के पास पहुँच गया है  कांग्रेस सोशल मीडिया के महासचिव ने सायबर मुख्यालय जाकर बम से उड़ाने की धमकी वाले पोस्ट को सायबर क्राइम को दिया और एफआईआर दर्ज कराई  अमन दुबे ने बताया कि “CM KAMALNATH FANS” नाम से एक ग्रूप का संचालन किया जाता है जिसमे  मुख्यमंत्री कमल नाथ से जुड़ी ख़बरों और उनकी जनहितैषी योजनाओं का प्रचार प्रसार उस ग्रूप के माध्यम से किया जाता था    10 जून को अमन दुबे ने ग्रूप में एक फ़ोटो डाली जिसने मुख्यमंत्री कमल नाथ के साथ लिखा था “मुख्यमंत्री कमलनाथ” : आपका सेवक, आपके साथ  इस पोस्ट पर  एक भाजपा समर्थक अनिल राणा ने पहले उस फ़ोटो पर अभद्र भाषा  का प्रयोग किया उसके बाद  उसने मुख्यमंत्री कमल नाथ को धमकी देने वाला कमेंट करते हुए यह कह दिया “कमलनाथ को बम से उड़ा दूँगा     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 Minor Kidnapping Case

मासूम की घर के पास से मिली जली हुई लाश   कमलनाथ सरकार की लापरवाह पुलिस के चलते एक मासूम को अगवा कर उसकी हत्या कर दी गई  और पुलिस हाथ पर हाथ रखे बैठी रही  बच्चे का जला हुआ शव उसके घर के पास ही मिला  इससे जाहिर है भोपाल पुलिस नशे में काम करती है और जहाँ से बच्चा अगवा हुआ उसके आसपास भी जांच करना उसने उचित नहीं समझा   कमलनाथ सरकार बनाने के बाद तबादलों से परेशान पुलिसवालों ने काम करना ही बंद कर दिया है  भोपाल में एक बच्चे के अपहरण से उसकी हत्या तक के मामले को देखें तो ऐसा ही लगता है  कोलार इलाके से रविवार शाम को अगवा हुए तीन साल के वरूण की जली हुई लाश उसके घर के पास से ही मिली है   जिस मकान से बच्चे का जला हुआ शव बरामद हुआ है   वो काफी सालों से बंद था  मकान के पीछे के हिस्से का दरवाजा खोलकर अंदर शव को जलाया गया है  इस मामले में पुलिस को बड़ी लापरवाही सामने आई है  जिस दिन बच्चा अगवा हुआ था  पुलिस ने घर के सामने के मकान की ठीक से तलाशी नहीं ली थी   शुरुआती जांच में बच्चे के साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है  रविवार शाम सात बजे वरूण टॉफी लेने गया था  उसके बाद से ही वो घर नहीं लौटा   इस दौरान इलाके में एक संदिग्ध कार घूमते हुए नजर आई थी   इलाके के सीसीटीवी में भी इस कार की तस्वीर आई थी  ग्राम बैरागढ चीचली में रहने वाले विपिन मीणा के तीन साल के इकलौते बेटे वरुण को बीते रविवार शाम को घर के बाहर से खेलते समय अगवा कर लिया गया था  शाम करीब सात बजे दादा नारायण मीणा से बच्चा टॉफी के लिए दस रुपए लेकर निकला था  उसके दादा वन विभाग में नाकेदार हैं  कोलार थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करने के बाद एडीशनल एसपी अखिल पटेल के निर्देशन में दो सीएसपी व पांच थानों की टीम ने सर्चिंग शुरू की, लेकिन  उसका कोई सुराग नहीं मिला  पुलिस खोज बीन के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति करती रही  पुलिस के आला अधिकारीयों तक में इतनी समझ नहीं थी कि बच्चे को आसपास के इलाके में ही खोज लिया जाए  अपनी बेवकूफियों के कारण चर्चित भोपाल पुलिस का लापरवाह रवैया एक बार फिर सामने आया है    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 RAPE

वहशी दरिंदा पकड़ा गया    सतना के उचहेरा में एक नौ साल की मासूम के साथ एक वहशी ने दरिंदगी की  बच्ची के चीख से इस वारदात का खुलासा हुआ  पुलिस ने वहशी युवक को गिरफ्तार कर सीखचों के पीछे पहुंचा दिया है  उचेहरा के परसमनियाँ में शिक्षक द्वारा 4 वर्ष की मासूम के साथ दुराचार का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था   कि  बीती रात एक वहसी ने फिर से मासूम से साथ दुराचार किया  उचेहरा के पोंडी गरादा गांव में बीती रात अपने घर में माँ  के पास सो रही 9 वर्षीय नाबालिग बच्ची को पास के 32 वर्षीय वहशी युवक  गोविंद उर्फ लोलिया माली  ने अपहरण कर लिया   गोविन्द मासूम को सोते में उठा कर पास के मंदिर में ले गया  और उसके साथ वहशियाना कृत्य किया   बच्ची की चीख ने सारे इलाके को दहला दिया  तड़फती बच्ची ने अपनी मां को पूरी हकीकत बताई   मालमे की शिकायत पुलिस से की गई  मामले की गम्भीरता को समझते हुए उचेहरा थाना  की पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 kamalnath

बिजली बिलों से हो रही है सरकार की किरकिरी     बिजली गुल होने के  मुद्दे लेकर कमलनाथ सरकार शुरू से ही विवादों में थी  लेकिन अब  प्रदेश में  बिजली विभाग  के मनमाना  बिल देने से उपभोक्ताओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़  रहा है  विभाग ने गरीब उपभोक्ताओं को भी तीन से पांच  हजार तक के बिल थमा दिए है   बिजली बिल को लेकर कमलनाथ सरकार भाजपा  के निशाने पर आ चुकी है  प्रदेश की  कांग्रेस सरकार अपने वचन पत्र के अधिकतर वादों को पूरा करने का दावा कर रही है  लेकिन लोगों को इसका कितना लाभ मिल रहा है इसका अंदाजा 100 रूपए में 100 यूनिट बिजली के वादे से ही लगाया जा सकता है  जबलपुर जिले में अभी तक इस योजना का लाभ लेने वाले अधिकतर हितग्राहियों के एमपीईबी के रिकाॅर्ड में नाम भी नहीं जुड़ पाए और लोगों के घरों में अनाप-शनाप बिल पहुँच  रहे हैं   मजूदरी करने वाले परिवारों को 400-500 यूनिट के बिजली बिल पहुँच  रहे हैं   जबकि वे शासन की बिजली माफी वाली योजना के पात्र भी हैं  भाजपा कार्यकर्ताओं ने घमापुर और कांचघर क्षेत्र में रहने वाले गरीब परिवारों के बिल इकट्ठा किए जिनमें कई लोगों को 5 हजार रूपए तक के बिजली बिल दिए गए हैं   जिनके घरों का बिजली बिल 300 से 400 रूपए आता था उन्हें अब 3000 रूपए तक बिल थमा दिए गए   भाजपा  का आरोप  है कि प्रदेश सरकार जनता के साथ छलावा कर रही है  वर्तमान समय में गरीब परिवार के घर की बिजली खपत भी 200 से 300 यूनिट है ऐसे हालात में 100 यूनिट का बिल 100 रूपए तक सीमित करके उन्हें लाभ देने की घोषणा छलावा ही है  भाजपा नेताओं ने राज्यपाल के नाम पोस्टकार्ड लिखकर मांग की गई है कि जनता के साथ छल करने वाली योजना को बंद किया जाए    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 BUMRAH

बुमराह ने खुद  शेयर किया वीडियो    अब बात आज के वाइरल वीडिओ की   भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के फैंस की कमी नहीं है  बुमराह ने एक बुजुर्ग महिला का वीडियो शेयर किया, जिसमें ये महिला उन्हीं की एक्शन में बॉलिंग के लिए अपने कमरे में दौड़ लगा रही हैं  दुनिया के नंबर एक वनडे गेंदबाज बुमराह अपनी घातक यॉर्कर गेंदों के लिए पहचाने जाते हैं  वे खेल के हर फॉर्मेट में जबर्दस्त गेंदबाजी कर रहे हैं  विश्व कप में भी बुमराह की घातक गेंदों ने कहर बरपाया और टीम इंडिया को कई मैचों में जीत दिलाई  अपनी यूनिक एक्शन के चलते बुमराह को काफी लोग पसंद करते हैं   बुमराह ने एक बुजुर्ग महिला का वीडियो शेयर किया, जिसमें ये महिला उन्हीं की एक्शन में बॉलिंग के लिए दौड़ लगा रही है  दरअसल ये वीडियो बुमराह की एक फैन ने पोस्ट किया है और बुमराह ने इसे अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया पर शेयर किया है  ये वीडियो शांता सक्कूबाई नाम की एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है  वीडियो में एक बुजुर्ग महिला बुमराह के गेंदबाजी एक्शन की नकल करते हुए नजर आ रही है  बुमराह ने भी इस वीडियो को शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि इससे मेरा दिन बन गया  बुमराह ने विश्व कप में 9 मैचों में 18 विकेट लिए थे  बुमराह पिछले 2-3 सालों में काफी तेजी से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उभरे हैं और उन्होंने काफी प्रभावी प्रदर्शन किया है  विकेट लेने की अपनी जबर्दस्त क्षमता के चलते वे वर्तमान में आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष पर हैं   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

Police Jawan Death

पुलिस लाइन में तैनात था जवान    शिवपुरी के हाथी खाना इलाके में शनिवार की सुबह एक शव  मिलने से सनसनी फैल गई  यह शव पुलिस लाइन में तैनात आरक्षक मुकेश शर्मा का था आरक्षक की मौत कैसे हुई पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं  पुलिस कर्मियों के निवास इलाके हाथीखाना ठाकुर बाबा मंदिर के समीप मिला शव  लाइन में तैनात आरक्षक मुकेश शर्मा की थी जो पहले कंट्रोल रूम पर तैनात था  जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर गई और एफएसएल टीम को भी बुलाया गया   बाद में मुकेश के शव  को अस्पताल से पोस्टमॉर्टम रूम ले जाया गया  मौके पर मौजूद मुकेश के रिश्तेदारों का कहना है कि बाइक पास में रखी थी और वो नीचे पड़ा हुआ था   मौके पर मौजूद कुछ लोग मुकेश की मौत नशे की लत के चलते होने की बात कह रहे थे   हालांकि पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है   इसके बाद ही सिपाही की मौत की असल वजह सामने आएगी   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

GANG REAP

तीन आरोपी गिरफ्तार   एमपी  में महिलाओं के साथ बलात्कार कि घटनाए रुकने  का नाम नही ले रही हैं  जबलपुर में फेसबुक के जरिये दोस्ती कर गैंगरेप का मामला सामने आया है  पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया है और इनके पास से हथियार भी बरामद हुए हैं    जबलपुर के शारदा चैक स्थित कालोनी के अपार्टमेंट में तीन युवकों ने युवती को बुलाया कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया  आरोपियों ने युवती को फेसबुक के जरिए बुलाया था  पीड़ित युवती के अनुसार शुभम, कमलेश और जीतू ने उसके साथ गैंगरेप किया   यह तीनों नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव तहसील के रहने वाले  हैं आरोपियों ने करीब 4 बजें युवती को काम के सिलसिले में बुलाया और उसके साथ रेप किया   वारदात के बाद पीड़िता ने मदन महल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया पुलिस अधीक्षक के अनुसार तीनों आरोपियों ने पहले भी कई युवतियों के साथ एसी वारदात को अंजाम दिया है    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

AWAS YOJANA

राजनीती की भेंट चढ़ी पीएम आवास योजना  नहीं मिल रही  हितग्राहियों को बकाया राशि    प्रधानमंत्री  आवास योजना की किस्त ना  मिलने से गुस्साईं महिलाओं ने  नगर पालिका के सामने रोटियां बनाकर अनोखा  विरोध प्रदर्शन किया  अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को  चेताने महिलाओं ने सब्जी रोटी बनाकर नगर पालिका के कर्मचारियों में  वितरित की  भाजपा के विरोध का  समर्थन करने के साथ ही सियासत तेज हो गई है  जनप्रतिनिधियों के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर चालू हो गया है  प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त नहीं मिलने से गुस्साईं महिलाओं ने गाडरवारा नगर पालिका के सामने ही रोटियां बनाकर विरोध प्रदर्शन किया  कई दिनों से धरने पर बैठीं  महिलाओं का आरोप है कि नगर पालिका के अधिकारी और अध्यक्ष के द्वारा क़िस्त अदायगी में भेदभाव किया जा रहा है   बरसात में क़िस्त की राशि समय पर न मिलने से समस्याएं खड़ी हो गई हैं  लोग अधूरे पड़े मकानों में तिरपाल डालकर रहने को मजबूर है  लोगों का कहना है की  बरसात में समस्या बड़ी विकराल होती जा रही है   बरसात  के कारण घरों में पानी घुस रहा है  , लेकिन  कोई अधिकारी  सुनने को तैयार नहीं   अधिकारियों और  जनप्रतिनिधियों की अनदेखी का शिकार हो रहे लोगों ने प्रशासन  की आंखे खोलने और चेताने के लिए यह  प्रदर्शन किया   अब नगर पालिका के सामने डेरा जमा चुकी महिलाएं न्याय की गुहार लगा रहीं है  , और जल्द से जल्द क़िस्त डालने की मांग कर रही हैं    महिलाओं के इस धरने को स्थानीय तौर पर भाजपा नेताओं का साथ मिलने से मामले में अब सियासत शुरू हो गई है  या यूँ कहें की धरने ने राजनैतिक रूप धारण कर लिया है   धरने का राजनीतिकरण होने से भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां इसका राजनीतिक फायदा उठाने कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही  जब इस बारे में स्थानीय भाजपा पार्षदों से बात की गई तो उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष पर सीधे आरोप लगाते हुए कहा कि अध्यक्ष क़िस्त की राशि में पक्षपात कर रहीं हैं  और अपने  वालों को फायदा पहुचने का काम कर रही   कांग्रेस और भाजपा के जनप्रतिनिधि एक दूसरे पर भले ही आरोप लगा रहे हैं पर इन गरीबों का क्या जो तिरपाल डालकर बरसात में खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं   राजनितिक खींचातानी और आरोप प्रत्यारोप के बीच धरने पर बैठे हितग्राहियों को उनका हक कब मिल पाता है यह देखने वाली बात होगी  आवास का सपना लिए बैठे हितग्राहीयों को अभी और कितना इन्जार करना पड़ेगा                    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

SHARABI ADVOCATE

चाकू के साथ वीडियो वायरल , वकील गिरफ्तार    शराब के नशे में धुत तहसील कार्यालय में काम कराने आये  एक वकील के महिला  नायब तहसीदार से अभद्रता करने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है  शराबी वकील की दहशत इतनी थी की लोग तहसील में ताला लगाकर भाग गए   पुलिस ने मामला दर्ज कर वकील को गिरफ्तार कर लिया है   जबलपुर में शराब के नशे में धुत एक वकील के द्वारा नायाब तहदीलदार से अभद्रता करने का वीडियो वायरल हो रहा है  बताया जा रहा है कि ये वीडियो अधारताल तहसील का है जहाँ बीते दिनों वकील शराब के नशे में धुत होकर अपना कुछ काम करवाने के लिए तहसील पहुंचा  था  वकील का नाम सामंत राज साहू बताया जा रहा है जो कि अपने साथ चाकू भी लिया हुआ था  जानकारी के मुताबिक वकील शराब पिया हुआ था और अपना काम करवाने के लिए उसने न सिर्फ महिला नायब तहसीलदार से अभद्रता की बल्कि चाकू भी चमकाया   बताया ये भी जा रहा है कि वकील  तलवार लेकर भी घूम रहा था  नयाब तहदीलदार की शिकायत पर विजय नगर थाना पुलिस ने वकील सामंत राज साहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है  एसपी अमित सिंह ने बताया कि आज भी वकील सामंत राज साहू नशे में तहसील पहुँच गया था   वकील की दहशत इतनी थी कि लोग तहसील छोड़कर चले गए   इतना ही नही तहसील में ताला भी लगा दिया गया   एसपी के निर्देश पर विजय नगर थाना पुलिस ने वकील को गिरफ्तार कर लिया है   सामंत राज का गंभीर अपराध मानते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही भी की जा रही है        

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

lok nirman vibhag

नाराज श्रद्धालुओं ने जताया विरोध   कलेक्टर के निर्देश के वाबजूद लोकनिर्माण विभाग भगवान जगन्नाथ स्वामी की यात्रा में सड़क के गड्ढों की मरम्मत  न किये जाने से नाराज श्रद्धालुओं ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया  विभाग के अधिकारीयों के गैरमौजूदगी में ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक  कर्मचारी को मांग पत्र सौंपा और मांग पूरा ना होने पर तालाबंदी करने की चेतावनी दी    रीवा कलेक्टर के निर्देशों के बावजूद  लोक निर्माण विभाग की उदासीनता के  चलते भगवान जगन्नाथ स्वामी की यात्रा में सड़क में मौजूद गड्ढों की मरम्मत नहीं करवाई गई  जिसके चलते श्रद्धालुओं को यात्रा में काफी असुविधा का सामना करना पड़ा  नाराज बजरंगीयो और यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं  ने लोक निर्माण विभाग के खिलाफ नारेबाजी की  विरोध और  नारेबाजी की खबर  उच्चाधिकारियों को जैसे ही लगी   ,अधिकारी रफूचक्कर हो गये   फोन कर बुलाए जाने पर भी अधिकारी पल्ला झाड़ते नजर आये  बजरंग दाल के कार्यकर्ताओं  ने मजबूरन कार्यालय में पदस्थ एक सामान्य कर्मचारी को अपना मांग पत्र सौंपा  कार्यकर्ताओं ने  चेतावनी देते हुए कहा की अगर  मांगों को पूरा नहीं किया गया तो विभाग में तालाबंदी की जाएगी  ,जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

ELECTRICITY

सरकार के खिलाफ महिलाएं सड़क पर    भोपाल में कमलनाथ सरकार के खिलाफ महिलाओं ने बिजली बिल को लेकर जमकर प्रदर्शन किया  महिलाओं का कहना है,  कि कमलनाथ सरकार 100 रुपए बिजली बिल देने के झूठे वादे कर सरकार में आई और गरीबों को हजारों रुपए बिजली बिल थमा रही है महिलाओं ने बिजली बिल को लेकर कमलनाथ सरकार के खिलाफ धावा बोल दिया है  महिलाएं भोपाल के बेहटा गांव ,संजय नगर, मांझी नगर ,राहुल नगर आदि क्षेत्रों से इकट्ठा हुई और  प्रदर्शन किया  इन महिलाओं  का कहना है कि कमलनाथ सरकार 100 रुपए बिजली बिल देने के झूठे वादे कर सरकार में आई और गरीबों को पांच हजार से दस हजार रुपए तक बिजली का बिल भेज रही है भाजपा नेता राहुल राजपूत ने कमलनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह झूठी सरकार है  गरीबों को और किसानों को झूठ बोलकर सत्ता  में आई है  भाजपा की सरकार में 200 रुपए बिजली का बिल आता था  और अब गरीबो को 5000 से 1000 तक का  झूठा बिजली बिल भेज रही है                    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 NAROTTAM MISHRA

भाजपा कर रही अलोकतांत्रिक कार्य  सरकार के पास बहुमत,पूरा होगा कार्यकाल   कर्नाटक में बागी विधायकों के इस्तीफे  के बाद मध्यप्रदेश में भी सियासत शुरू हो गई है  पूर्व जनसमपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बड़ा बयान  देते हुए कहा की कर्नाटक और गोवा से मानसून मध्यप्रदेश की ओर बढ़ रहा है  मौसम बदलने वाला है  कांग्रेस डरी हुई है और विधायकों की डिनर पार्टी का आयोजन किया जा रहा है  गृहमंत्री बाला बच्चन ने जवाब देते हुए कहा सरकार के पास पूर्ण बहुमत है  , सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी   कर्नाटक में सियासी भूचाल के बाद मध्यप्रदेश में  मौसम बदलाव की बयार बहने लगी है   पूर्व जनसम्पर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सरकार पर  बड़ा बयान देते हुए कहा की कर्नाटक और गोवा से मानसून अब मध्यप्रदेश की ओर बढ़ रहा है  , जिससे मौसम में  बदलाव आएगा  जाहिर हैं कि नरोत्तम ने यह बयान कर्नाटक में कांग्रेस के विधायकों के स्तीफा देने पर दिया है  निशाना सीधे तौर पर राजनीतिक बदलाव को लेकर था  नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस विधायकों की डिनर पार्टी को आड़े हाथो लेते हुए कहा की सरकार डरी हुयी है इसलिए विधायकों को डिनर पार्टी दी जा रही है  ज्योतिरादित्य सिंधिया  के 5 साल सरकार चलने को लेकर नरोत्तम ने तंज कस्ते हुए कहा  की हमने कभी कहा ही नहीं 5 महीने चलेगी   नरोत्तम मिश्रा के दिए बयान पर गृह मंत्री बाला बच्चन ने कहा की सरकार के पास पूर्ण बहुमत है और सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी  डिनर पार्टी को लेकर बच्चन ने कहा की जब कोई बड़ा नेता आता है तो विधायकों  ऐसी डिनर पार्टी होती है  यह सामान्य प्रक्रिया है   इसमें शक्ति प्रदर्शन जैसी कोई बात नहीं है  खेल मंत्री जीतू पटवारी ने नरोत्तम के बयान पर पलटवार करते हुए कहा की भाजपा अलोकतांत्रिक कार्य कर रही है   जो जांच के दायरे में हैं उनके द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 CMO RISVAT

1 लाख 17 हजार की ले रहा था घूस    शिवपुरी जिले के पिछोर नगर परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को लोकायुक्त पुलिस ने 1 लाख 17 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है   सीएमओ यह रिश्वत नगर परिषद के ही अध्यक्ष पुत्र से मांग जा रहे  थे   जिसकी शिकायत उसने एक दिन पूर्व भी पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त को की थी जिस पर  यह कार्यवाही शिवपुरी शहर के थ्री स्टार होटल टूरिस्ट विलेज में अंजाम दी गई   लोकायुक्त पुलिस के निरीक्षक पी.के. चतुर्वेदी और कविन्द्र सिंह चौहान ने  बताया कि पिछोर नगर परिषद में अनुकम्पा नियुक्ति से सीएमओ बने सुधीर  मिश्रा पिछले लम्बे समय से पिछोर नगर परिषद अध्यक्ष संजय पाराशर के बेटे मयंक पाराशर से नगर परिषद अंतर्गत स्वीकृत हुए निर्माण कार्यों के कार्यादेश देेने के एवज में रिश्वत मांगी जा रही थी  शिकायतकर्ता मयंक पाराशर 10 जुलाई को ग्वालियर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में इस पूरे मामले की शिकायत की   शिकायत दर्ज करने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने मयंक पाराशर को टेप रिकॉर्डर और रिश्वत के रूप में मांगी जाने वाली राशि अपने पास से देते हुए शिवपुरी भेजा   सुधीर मिश्रा और मयंक पाराशर के बीच होटल टूरिस्ट विलेज में रिश्वत की डीलिंग की बात हुई   मयंक पाराशर के साथ ही लोकायुक्त पुलिस भी टूरिस्ट विलेज के डाइनिंग हॉल में जा बैठी  मयंक पाराशर ने जैसे ही रिश्वत दी उसके बाद उसने लोकायुक्त पुलिस को मिस कॉल दे दिया  मिस्ड कॉल आते ही लोकायुक्त पुलिस ने तत्काल सीएमओ सुधीर मिश्रा को 1 लाख 17 हजार की रिश्वत लेते हुए  रंगे हाथों गिरफ्तार किया   पुलिस ने रिश्वत के रूप में लिए गए नोट का रंग और सीएमओ सुधीर मिश्रा के हाथ धुलवाकर केमिकल युक्त पानी मिलान के लिए अपने पास रख लिया   रिश्वत लेते हुुए पकड़े गए सीएमओ सुधीर मिश्रा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

JYOTIRAJ SINDHIYA

बीजेपी अपने गिरेबान में झांके     कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जल्द से जल्द कांग्रेस में नया पार्टी अध्यक्ष बनाने की बात कही  ज्योतिरादित्य ने कहा की राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष ना बनने के निर्णय को लेकर अडिग रहने पर उन्हें गर्व है  उन्होंने जन मानस के हित में नेतृत्व किया था   सिंधिया ने मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार को लेकर कहा कि सरकार पूरे पांच साल चलेगी  ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हुए कहा की उन्हें पद और कुर्सी का लालच कभी नहीं रहा   पार्टी के राष्ट्र्रीय अध्यक्ष पद के लिए जल्द से जल्द चुनाव करने की बात सिंधिया ने कही  सिंधिया ने कहा की प्रदेश में सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी   विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने  कहा की बीजेपी पहले अपने गिरेवान पर झांके फिर कांग्रेस पर आरोप लगाए  सिंधिया ने  राहुल गांधी के पद छोड़ने के बाद उसमे अडिग रहने को लेकर कहा राहुल जो कहते हैं वो करते है इस पर पार्टी को उनपर गर्व है    ज्योतिरादित्य ने प्रदेश की जनता की समस्याओं के लिए कहा की अगर जरूरत पडी तो वो अपनी ही सरकार से भी सवाल करेंगे   बीजेपी के प्रदेश में सरकार बनाने को लेकर सिंधिया ने कहा की बीजेपी मुंगेरी लाला के सपने देख रही है  राष्ट्र्रीय  अध्यक्ष पद को लेकर सिंधिया ने कहा की  यह निर्णय कांग्रेस की 23  सदस्यों वाली कार्य समिति का है   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 GST RAID

अधिकारी और सीए कर रहे थे ब्लैकमेल    जावरा कंपाउंड में रहने वाले 48 वर्षीय कर सलाहकार ने  इमारत की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली   सात दिन पहले उनके घर जीएसटी टीम ने छापामार कार्रवाई की थी  अधिकारियों ने उनके ऑफिस को सील कर दिया और रोजाना देर रात तक पूछताछ के लिए बुलाते थे   जब उन पर  पत्नी से पूछताछ का दबाव बनाया तो उन्होंने आत्महत्या कर ली  कर सलाहकार के परिजनों  ने दो सीए और अधिकारियों पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है कृष्णा अपार्टमेंट जावरा कंपाउंड  की  दूसरी मंजिल पर रहने वाले 48 वर्षीय गोविंद अग्रवाल ने बिल्डिंग से कूद कर खुदकशी की कोशिश की  उन्हें  गंभीर अवस्था में गीताभवन चौराहा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती किया गया   पुलिस अस्पताल पहुंची, तब तक डॉक्टर उन्हें मृत घोषित कर चुके थे   मृतक के बेटे उमेश  ने बताया कि पिछले शुक्रवार को सुबह करीब 12 बजे चार जीएसटी अधिकारी आए थे  उन्होंने सर्च वारंट बताया और घर की तलाशी शुरू कर दी   उस वक्त गोविंद घर पर नहीं थे   करीब दो घंटे बाद जब घर पर आए तो अधिकारियों ने शाम पांच बजे तक पूछताछ की और दस्तावेज जब्त कर ले गए  बेटे उमेश के अनुसार पिता को कूदते किसी ने नहीं देखा    घटना के समय मां आरती पौधे में जल अर्पित करने गई थी   जोर से धड़ाम की आवाज सुनकर दौड़ीं तो पिता गलियारे में गमले पर गिरे हुए थे   एसआई कुशवाह के अनुसार बालकनी की ऊंचाई करीब 5 फीट है   यहां से गिरना संभव नहीं है   इससे यह तो स्पष्ट है कि उन्होंने आत्महत्या ही की है   राज्य जीएसटी आयुक्त डीपी आहूजा का कहना है कि 5 जुलाई को विभाग ने 30 फर्मों-कंपनियों पर जांच शुरू की थी   प्रारंभिक जांच में करीब 250 करोड़ के बोगस बिलों के जरिए करीब 50 करोड़ रुपए के कर अपवंचन के तथ्य विभाग को मिले हैं  जांच के दायरे में आई कंपनियों में से एक गोविंद अग्रवाल की पत्नी के नाम से रजिस्टर्ड है   उनके साथ जो हादसा हुआ है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है   अब तक न तो अग्रवाल, न ही उनकी पत्नी को विभाग ने बयान के लिए बुलाया, न ही टैक्स आदि की कोई मांग निकाली थी  सीधे तौर पर उनकी संलिप्तता की बात भी सामने नहीं आई है        

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 KANYADAN YOJANA

फर्जी पंजीयन का शिकार हुए जोड़े     मुख्यमंत्री कन्यादान योजना भी अब भगवान् भरोसे चल रही है   मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में कई पंजीकृत जोड़ो के साथ  छलावा होने  की घटना सामने आयी है   दूल्हा दुल्हन परिवेश में सामूहिक विवाह के लिए  पहुंचे जोड़ों को बताई गई जगह में ना तो आयोजन स्थल मिला ,  ना ही कोई अधिकारी   प्रदेश सरकार की  मुख्यमंत्री कन्यादान योजना  अब ठगी का केंद्र बनती जा रही है  सामूहिक विवाह सम्मलेन अब मजाक बनता जा रहा है   नरसिंहपुर के गोटेगांव में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में कई पंजीकृत जोड़े छलावे का शिकार हो गए   दरअसल  ग्राम सचिव और सामाजिक संगठनों ने  मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत शादी करने वाले युवक युवतियों के समस्त दस्तावेज पर नियम प्रकिया पूरी की   प्रक्रिया  पूर्ण होने के बाद उन्हें गोटेगांव की बगासपुर  और फिर  इमालिया में सामूहिक विवाह के लिए बुलाया गया   कई जोड़े परिजनों के साथ दूल्हा दुल्हन के परिवेश में गाजे बाजे के साथ इमालिया पहुंचे  , पर न वहाँ कोई आयोजन स्थल और न कोई अधिकारी मौजूद मिले   फर्जी विवाह पंजीयन   कराने से  जोड़े  खुद को ठगा महसूस कर रहे  है  जोड़ों ने  एसडीएम कार्यालय पहुंचकर  खुद के साथ धोखा होने की बात कही  एसडीएम और जनपद के अधिकारी ने बताया की  कई शादीशुदा जोड़ो के साथ अविवाहित जोड़ों का पंजीयन किया गया है   जबकि शासन द्वारा  सामूहिक विवाह का आयोजन नही किया जा रहा   पीड़ितों को थाने में शिकायत करने की सलाह दी गई जिससे दोषियों पर कार्यवाही की जा सके    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

ATMDAH

पुलिस ने नहीं सुनी तो किया था आत्मदाह      छतरपुर में पुलिस की लापरवाही के चलते आत्मदाह करने वाले युवक  के घर कलेक्टर पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे  उन्होनें पीड़ित परिवार को मामले की निष्पक्ष जाँच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने का आश्वासन  दिया  साथ ही कलेक्टर ने मृतक के दिव्यांग भाई को शासन की योजनाओ का लाभ दिलाने का भी वादा किया छतरपुर एसपी आफिस के सामने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने वाले युवक कन्हैया के घर कलेक्टर पहुंचे  कलेक्टर ने पीड़ित परिवार को सात्वनां देते हुए उनसे पूरी घटना के बारे मे जानकारी ली  परिजनों के मुताबिक सोमवार को युवक कन्हैया अग्रवाल ने बीजेपी नेता अमन दुबे की प्रताडना के खिलाफ थाने में आवेदन देने के बाद कारवाई न करने की वजह से पेट्रोल डालकर एसपी ऑफिस के सामने आग लगा ली थी  मंगलवार की सुबह उसकी इलाज के दौरान जिला अस्पताल मे उसकी मौत हो गई  अब कलेक्टर ने परजनों को दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द सजा दिलाने का आश्वासन दिया है  इस पूरे मामले मे डी आई जी की रिपोर्ट आने पर लापरवाही करने वालो पर शासन कारवाई करेगा    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

ACCIDENT

हादसे में 1 की मौत,2 घायल     भोपाल में एक सड़क हदसे  में बाइक सवार तीन युवकों के  गिरने से  एक युवक की दर्दनाक  मौत हो गई , जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए  बताया जा रहा है की बाइक डिवाइडर से टकरा गई जिसके बाद एक व्यक्ति ओवरब्रिज के  नीचे गिर गया जिससे उसकी मौत हो गयी   घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है    भोपाल के  आसाराम चौराहे पर बने ओवर ब्रिज पर  बाइक सवार तीन युवकों की  बाइक अनितंत्रित हो कर  डिवाइडर से जा टकरा गई  बताया जा रहा है की बाइक की स्पीड काफी तेज थी  और   बाइक चालक  बाइक से अपना नियंत्रण खो  बैठा   डिवायडर से बाइक की टक्कर इतनी जोरदार थी की   एक युवक ओवर ब्रिज  से नीचे सड़क पर आ गिरा  ,जिससे उसकी मौत हो गई  बाकी दो युवकों को गंभीर रूप से चोटें आई है  गंभीर रूप से घायल युवकों का अस्पताल में इलाज किय अजा रहा है  हादसा होने के बाद  108  एम्बुलेंस  समय पर नहीं पहुँच सकी 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

VIVAD

कार्यवाई ना होने पर करेंगे चक्का जाम   भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक की  पुलिस के  वीडियोग्राफी कराने  एवं   एस आई के द्वारा  कार्यकर्ताओं से  अभद्र व्यवहार करने को लेकर युवा मोर्चा ने  कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा  एस आई पर कार्यवाई ना करने पर कार्यकर्ताओं ने  चक्का जाम करने की  चेतावनी भी दी   बैरसिया  तहसील के ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक की , ईटखेड़ी थाना पुलिस द्वारा वीडियोग्राफी करवाने और  एस आई मुकेश अलासिया की बदतमीजी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने  भोपाल कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा   युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने   पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर की  कार्यकर्ताओं ने  एसआई पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की   युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद राजपूत ने कहा कि अगर एसआई पर कार्रवाई नहीं की जाती है तो भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा उग्र आंदोलन कर   जगह-जगह चक्का जाम करेगा       

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

PARESHAN MARIJ

तीन  महीनों में तीन  बीएमओ के हुए ट्रांसफर   देवास के  सोनकच्छ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की हालत खस्ता है  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 4 डॉक्टर पदस्थ हैं  लेकिन मरीजों को उपचार के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है  कांग्रेस सरकार आने के बाद यहाँ  3 बीएमओ का ट्रांसफर हो चुका है  लेकिन यहाँ मरीजों को सुविधा मिले इसमें किसी की रूचि  नहीं है  इस इलाके से पी डब्ल्यू डी मंत्री सज्जन वर्मा नेता हैं   सोनकच्छ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की तबियत खराब है   कहने को यहाँ चार डॉकटर पदस्थ हैं लेकिन  स्वास्थ्य केंद्र में मिलता कोई नहीं   मरीज को उपचार के लिए इधर उधर भटकना पड़ता  है   स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर उपलब्ध न होने से रोगियों को दीगर अस्पतालों में जाना पड़ता है   यहाँ पुलिस केस एमएलसी के  मरीजों को बहार रेफर करना पड़ता है  सोनकच्छ से कांग्रेस के बड़े नेता सज्जन सिंह वर्मा सरकार में पी डब्ल्यू डी मंत्री हैं   लेकिन वह अपने इलाके की व्यवस्था को ही दुरुस्त नहीं कर पा रहे हैं  उनके इलाके का अस्पताल एक बाबू के भरोसे चलता है    इलाके के लोग कहते हैं पहले यहाँ थोड़ी बहुत सुविधाएँ मिल भी जाती थीं   लेकिन अब इलाके के अस्पताल भगवान् भरोसे हैं   डॉक्टर्स का जब मन करता है तब आते हैं और जब इच्छा हो चले जाते हैं   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

GUNDAI

शिकायतों के बाद भी अब तक कुछ नहीं हुआ  कथित तौर पर बड़े लोगों की गुंडई का शिकार कुछ दलित परिवारों को होना पड़ रहा है  पीड़ित पक्ष के लोगों का कहना है कि बड़े लोगों ने उनकी बस्ती में जाने का रास्ता बंद कर दियाहै  मामला एमपी के गाडरवारा का है  प्रशासन इस मामले में जांच की बात कह कर मामले को ठन्डे बस्ते में दाल रहा हैं   गाडरवारा के चीचली में अम्बेडकर वार्ड नंबर में करीब सौ घरों की दलित बस्ती का रास्ता वहां के कथित बड़े लोगों  ने रोक दिया है  इससे दलित परिवार दहशत में हैं  बस्ती के लोगों को घर आने- जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है  पीड़ित पक्ष का आरोप है कि गांव के ही एक बड़े  परिवार ने बस्ती जाने का रास्ता रोक रखा है  बस्ती के लोग अब इंसाफ के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

DEATH

 मोटर लगाने के लिए कुए में उतरे थे दोनों  कुए से निकल रही जहरी ली गैस ने पिता -पुत्र दोनों की जान ले ली   यह हादसा सीहोर के मोगरा गांव में हुआ पिता -पुत्र कुए में मोटर लगाने के लिए उतरे थे   रेहटी के ग्राम मोगरा में कुएं में मोटर उतारने उतरे पिता पुत्र की मौत  हो गई   45 साल के राजेश पेशे से किसान हैं  राजेश अपने घर मे बने कुए में उतरे हुए थे  उनका बेटा राजा भी कुए में मोटर लगाने में उनकी मदद के लिए उतरा  लेकिन  कुएं से रिसर ही किसी जहरीली गैस की चपेट में दोनों आ गए और उनकी कुए में ही मौत हो गई   पिता -पुत्र के शव निकलने के लिए एक युवक कुए में उतरा तो गैस के प्रभाव से वो भी बेहोश हो गया  इसके बाद पुलिस मौके पर पहुँची और सीहोर सेरेसक्यूटीम बुलाकर पहले बेहोश युवक को कुए से निकाल कर इलाज के लिए भेजा और फिर दोनों शव निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजे    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

KAMALNATH CHIKITSA

स्वास्थ्य केंद्र में ताला लगा कर डॉक्टर गायब जबलपुर बरगी विधानसभा क्षेत्र के  सरकारी अस्पतालों में अव्यवस्थाओं का आलम कम होने का नाम नहीं ले रहा है   एक गर्भवती महिला अस्पताल के बाहर एम्बुलेंस में एक घंटे दर्द से तड़पती रही लेकिन  महिला को इलाज करने के लिए  कोई चिकित्सक या नर्स नहीं आया  परिजनों की बार-बार शिकायत के बाद भी कुछ नहीं  हुआ  तो महिला को दूसरे अस्पताल ले जाया गया   बरगी  विधानसभा के भिड़की में मरीजों  के साथ खिल वाड किया जा रहा हैं   सामुदायिक उप स्वास्थकेन्द्र पर शेखर बर्मन अपनी पत्नी किरण बर्मन को प्रसव करवाने के लिये भिड़की अस्पताल लाये  लेकिन अस्पताल में ताला लगा था ओर नर्स से लेकर डॉक्टर तक सब नदारत थे  कोई नही मिलने के कारण प्रसूता 1 घंटे दर्द से तडफती  रही जब घंटो इंतजार करने के बाद कोई नही पहुँचा तो ग्रामीणों की सलाह पर प्रसूता को चरगवां स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गयाजहां महिला ने एक लड़की को जन्म  दिया  वही ग्रामीणो का कहना हे की भिड़की  स्वास्थ्य केंद्र में आये दिन कर्मचारी नदारत रहते हैं  इस घटना के बाद आनन  फानन में पहुंचे एक कर्मचारी ने बताया कि नर्स मीना पासी की ड्यूटी है और वह ताला लगाकर कहीं चली गई है  एक मरीज के लिये डॉक्टर भगवान का रूप होता है लेकिन इसी प्रकार की घटना एंडॉक्टर्स का सम्मान कम कर रही हैं अब देखना यह होगा कि लापरवाही बर्तने बाले कर्मचारियों पर स्वास्थ्य विभाग क्या कार्यवाही करता  है        

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

laaparwaahi

अस्पताल पर लापरवाही का आरोप      सांप के काटने के बाद हॉस्पिटल में इलाज के दौरान  ऑक्सीजन न मिल पाने से एक व्यक्ति की  मौत हो गई   परिजनों ने मरीज की मौत के लिए  डॉक्टर और हॉस्पिटल  की  लचर  व्यवस्था को  जिम्मेदार ठहराया है   नईगढ़ी में सर्पदंश के बाद  एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई   बताया जा रहा है की  ऋषि मिश्रा को सांप  के  काटने के बाद   हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था  जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज में लापरवाही बरती  गई , जिसके चलते मरीज की मृत्यु हो गई  परिजनों का आरोप है कि जब उसकी ज्यादा हालत बिगड़ने लगी तो मृतक ने खुद डॉक्टर को ऑक्सीजन लगाने के लिए कहा    सिलेंडर में ऑक्सीजन न होने की वजह से  डॉक्टर द्वारा इस व्यवस्था में पर्दा डालने के लिए खाली ऑक्सीजन मास्क  लगा दिया  परिजनों ने बताया की मरीज को  सांस लेने में परेशानी थी लेकिन बिना आक्सीजन के मास्क लगा दिया गया  जिस कारण सांस रूक गयी और मरीज की मौत हो गई  इसके लिए अस्पताल की व्यवस्था जिम्मेदार है    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

CONGRESS PARTY

कोंग्रेसियों ने मांगा सरकार से प्लॉट    कोंग्रेसियों ने  रीवा में कांग्रेस कर्यालय बनाने के लिए सरकार से  प्लाट उपलब्ध कराने  की मांग की  है   कार्यकर्ताओं का कहना है की पार्टी भवन का निर्माण जनभागीदारी से किया जाएगा  भवन के निर्माण के लिए  मुख्यमंत्री कमलनाथ  को  ज्ञापन भी सौपा जायेगा  रीवा में  कांग्रेस भवन बनाने की कवायद  तेज हो गई है  अखिल भारतीय ब्राम्हण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय त्रिपाठी ने बताया की आजादी के 72 वर्षों के बाद भी कांग्रेस  का कार्य  करने के लिए  जिले में कार्यालय  नहीं बना  कार्यालय के अभाव में जनहितकारी कार्य योजनाओं का लोक प्रचार नहीं हो पा रहा है जबकि प्रचार ही लोकतंत्र में प्रभावी संसाधन है  इन नेताओं ने सांसद राजमणि पटेल एवं बृजेश पांडे से चर्चा उपरांत  आग्रह किया गया है कि  जिला मुख्यालय में कांग्रेस भवन हेतु भूमि आवंटित की जाए  एवं  2020 के पहले भव्य कांग्रेस भवन को  विंध्य कांग्रेस भवन के नाम से निर्माण कराया जाय       

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

HATHYA

मामले की जांच में जुटी पुलिस  चोरों से  मोबाइल  वापस मांगने  आए  एक ट्रक चालक  की चाकू मारकर  हत्या करने का  सनसनी खेज मामला सामने आया है पुलिस ने हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है चोरों से अपना मोबाइल वापस मांगना  एक ट्रक चालक को इतना महंगा  पड़ गया की  ट्रक चालक को इसकी कीमत अपनी जान गंवा  कर चुकानी पड़ी  मामला रीवा  के  सिविल लाइन थाना का है  जहाँ तीनों  आरोपियों निखिल चौधरी ,विमल पासी ,विकाश सिंह ने ट्रक चालक से सबसे पहले मोबाईल की मांग  की चालक के मना करने पर आरोपियों ने मोबाइल छीन  लिया  ट्रक चालक आरोपियों के पीछे पीछे अपना मोबाइल लेने गया तो इन बदमाशों ने ट्रक ड्राइवर  को कुछ दूर ले जा कर चाकुओं से हमला कर दिया   इस हमले में ट्रक चालक की मौत हो गई  पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में  लेकर मामले की जांच  की और कुछ ही घंटों में हत्यारों को पकड़ लिया  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

CHHATARPUR MURDER

 पत्नी सहित पांच आरोपियों को जेल  पत्नी ने  प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति से महिला के अवैध सम्बन्ध थे जिसके बाद मृतक की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी  पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी सहित तीन अन्य को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया,जहां से अदालत ने पांचो को जेल भेज दिया है छतरपुर  के बडामलेहरा मे पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी  बडामलेहरा पुलिस ने इस मामले में  खुलासा करते हुए बताया की  पिछले महीने  बडामलेहरा स्वास्थ्य केन्द्र मे राजेश साहू मृत अवस्था मे लाया गया था  जिसकी सूचना अस्पताल की नर्स ने बडामलेहरा पुलिस को दी जब पुलिस ने इस मामले की तहकीकात शुरू की ,तो पता चला राजेश की मुंह दबाकर हत्या की गई है पुलिस ने इस मामले मे जब पत्नी से कड़ाई से पूछताछ की तो उस पति की हत्या के  पूरे राजखोल दिये  मृतक की पत्नी विनीता ने बताया, कि पडोस मे रहने वाले संदीप राय से उसके अवैध संबंध थे जिसकी भनक उसके पति  को लग गई थी पति के मना करने पर पत्नी नाराज हो गई,और प्रेमी से मिलकर पति को ठिकाने लगाने को तैयार कर लिया प्रेमी संदीप ने अपने तीन साथियो को चार  लाख पचास हजार की सुपारी देक राजेश को ठिकाने लगाने की योजना बनाई  बताया जा रहा है की घर पर सो रहे पति को संदीप और विनीता ने मुंह से दबाया और  संदीप के तीन अन्य साथियो ने उसके पैर पकडे और जब तक राजेश की मौत नही हो गई, तब तक उसका मुंह दबाये रखा पुलिस ने मृतक राजेश की पत्नी विनीता और  उसके प्रेमी संदीप राय सहित तीन अन्य को गिरफ्तार कर लिया है जिसके बाद अदालत मे पेश किया गया,जहां से अदालत ने पांचो को जेल भेज दिया   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

SANJAY GHANDHI HOSPITAL

अव्यवस्था दूर करने के लिए ज्ञापन  प्रदेश में  सरकरी अस्पतालों  की स्थिति दयनीय होती जा रही है  रीवा  स्थित संजय गांधी अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर शहर के विभिन्न  सामाजिक संगठनों ने संभागीय आयुक्त  को  ज्ञापन सौंपा   रीवा स्थित  संजय गांधी अस्पताल में अव्यवस्थाओं को लेकर अब सामजिक संगठन आगे आये हैं  सामाजिक संगठनो ने संभागीय आयुक्त को 15  बिंदुओं पर  ज्ञापन सौंप कर व्यवस्था सुधारने की मांग की है  अस्पताल में दूर-दूर से ग्रामीण एवं शहरी लोग इलाज कराने आते हैं लेकिन यहां की अव्यवस्थाओं  का उन्हें शिकार होना पड़ता है  संगठनो की मांग है की  , प्रत्येक दिन डॉक्टरों की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध होने के साथ ही डॉक्टर की  ड्यूटी  का सख्ती से पालन हो  अस्पताल में पार्किंग को लेकर मरीजों के परिजनों को बड़ी परेशानी होती है  पार्किंग वसूल रहे लोगों द्वारा मरीजों के परिजनों के साथ अभद्रताके साथ मारपीट की जाती है  ओपीडी में व्यवस्था सुधारने के साथ साथ ब्लड बैंक में चल रहे गोरखधंधे पर कार्यवाई की मांग की गई  सामाजिक संगठनो ने बताया की ऑपरेशन के दौरान अस्पताल में 70% से ज्यादा दवाइयां डॉक्टर द्वारा बाहर से मंगाई जाती हैं  जिसे बंद कराया जाना चाहिए दवाएं अस्पताल में उपलब्ध हों ऐसी व्यवस्था की जाये  .डॉक्टरों द्वारा लिखी जाने वाली 50% दवाइयां अस्पताल में उपलब्ध नहीं होती जिसे पीड़ित बाहर से खरीदने के लिए मजबूर होते हैं  गंभीर बीमारियों की दवाइयां अस्पताल में मिलती ही नही हैं  अस्पताल  में साफ़ सफाई हो और वार्डों में निगरानी के लिए कैमरे लगाये जाने की बात ज्ञापन में कही गई है  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

Mp  Weather

अगले दो दिन रहेगा ऐसा ही मौसम  मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश का सिलसिला जारी है   इसी क्रम में पिछले दो दिनों से भोपाल,रायपुर ,इंदौर ,अंबिकापुर ,उज्जैन ,रतलाम में जोरदार बारिश के कारण मौसम ठंडा हो गया है  मैसम विगयानियों का मानना है इन दोनों प्रदेशों में अगले दो दिनों तक ये सिलसिला चलता रहेगा  भोपाल और रायपुर में  शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात तेज बौछारें पड़ीं   इस सीजन में पहली बार रातभर बारिश हुई   मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक वर्तमान में एक ऊपरी हवा का चक्रवात उत्तरी मध्यप्रदेश  और दक्षिणी मध्यप्रदेश के साथ छत्तीसगढ़ के ऊपर बना है   गुजरात पर भी एक ऊपरी हवा का चक्रवात सक्रिय है   इसके अतिरिक्त राजस्थान से पश्चिम बंगाल होते हुए एक ट्रफ बंगाल की खाड़ी तक जा रहा है   इस वजह से इन प्रदेशों  में बड़े पैमाने पर आ रही नमी मानसून को ऊर्जा दे रही है   वरिष्ठ मौसम विज्ञानी एसके डे के मुताबिक अभी एक-दो दिन तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा   विशेषकर मालवा, निमाड़ और बस्तर क्षेत्र में तेज बौछारें पड़ती रहेंगी   इसके अलावा भोपाल, सागर, ग्वालियर व चंबल संभाग में भी झमाझम बारिश होने के आसार बने हुए हैं   महाकोशल-विंध्य के कुछ जिलों में  झमाझम बारिश हुई तो बाकी जिलों में काले बादल छाए रहे  मंडला में सुबह लगभग 10 बजे के बाद फिर बारिश शुरू हुई, जो लगातार जारी रही   कभी तेज तो कभी धीमी पर बारिश का क्रम लगातार बना रहा   जिससे नर्मदा का जलस्तर बढ़ गया है  वहीं रीवा में दोपहर तीन बजे घने काले बादल छा गए और आधे घंटे तक झमाझम बारिश होने से सड़कें तालाब बन गईं   पिछले 24 घंटे में झमाझम बारिश से कई गांवों के खेतों में पानी भर गया है   बालाघाट में ट्रामा सेंटर के प्रसूता वार्ड में बारिश का पानी भर गया, जिससे प्रसूताओं को परेशानी हुई   शहडोल में दोपहर के समय दो घंटे से ज्यादा झमाझम बारिश हुई   डिंडौरी, नरसिंहपुर समेत अन्य जिलों में भी घने बादल छाए रहे और रिमझिम बारिश हुई  रायसेन क्षेत्र में लगातार तेज बारिश के कारण शनिवार को ग्राम बीनापुर स्थित काहुला पुल पर पानी आने से सागर-भोपाल मार्ग घंटों तक बंद रहा  इटारसी में लगातार बारिश के कारण कई हिस्सों में पानी भरा गया   जीआरपी थाने में पानी घुसने से वहां पुलिसकर्मियों को कुर्सी पर पांव रखकर काम करना पड़ा   इसी तरह विदिशा, सागर, होशंगाबाद, हरदा, अशोकनगर, राजगढ़ आदि जिलों में भी बारिश हुई   मालवा-निमाड़ अंचल में चार दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है  उज्जैन में शिप्रा, गंभीर और चंबल नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है  धार जिले में तेज बारिश से एक दर्जन से अधिक गांवों में जल जमाव की स्थिति बन गई   खंडवा में निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई है       

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

Dhokha dhadi

  बड़े व्यापारियों को बनाते थे निशाना    फर्जी  चेक  लगा  कर  धोखा  धड़ी करने  वाले  गिरोह  का पुलिस ने पर्दा फाश करने में बड़ी कामयाबी  हासिल  की  पुलिस ने मामला  दर्ज  कर  4 आरोपियों  को  गिरफ्तार  किया है  आरोपियों के  कई और  मामलो  में  शामिल  होने  की  आशंका  जताई जा रही है  भोपाल की हबीबगंज पुलिस ने फर्जी चेक लगाकर धोखा धड़ी  करने  वाले गिरोह का पर्दाफाश किया  asp संजय साहू ने बताया की पकड़े गए आरोपी फर्जी चेक से पेमेंट  कर माल को कम  दाम में दूसरो को बेच दिया करते थे आरोपी गाड़ी में फर्जी नंबर  प्लेट  लगाकर  इस ठगी  के  काम  को अंजाम देते थे आरोपियों  ने  संजीव  कुमार  नामक  व्यापारी  को  फर्जी  चेक  देकर  लगभग  92 हज़ार  की  चपत  लगाई  आरोपियों  से  एक  इंडिगो और एक इन्नोवा गाड़ी बरामद की गयी  आरोपी गौरव त्रिवेदी,गोपाल यादव,धीरज,और प्रणय सक्सेना को  हिरासत  में  लेकर  पुलिस  पूछताछ  कर  रही  है  आरोपियों  से  कई  और  वरदाताओ  का  खुलासा  होने  की सम्भावना है  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

Digvijay singh

सोशल मीडिया पर रोक लगाने की मांग  राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कश्मीर मुद्दे पर गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा की, एक तरफ कश्मीर युवकों को मुख्य धारा में जोड़ने की बात की जा रही वहीं दूसरी तरफ sms के जरिये कश्मीरी युवकों को बदनाम किया जा रहा है दिग्विजय ने सोशल मीडिया पर रोक लगाने के साथ कार्यवाई की मांग की मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कश्मीर मुद्दे पर बड़ा बयान देते हुए कहा की गृहमंत्री अमितशाह कश्मीर मुद्दे पर दोहरा माप दंड अपना रहे हैं अमित शाह पर प्रहार करते हुए दिग्विजय ने कहा कि एक तरफ अमित शाह अपनी रिपोर्ट में कश्मीरी युवकों को मुख्य धारा से जोड़ने की बात करते हैं  वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर कश्मीर केलोगों के खिलाफ चल रहे s.m.s. पर रोकन हीं लगा रहे   दिग्विजय सिंह ने गृह मंत्रालय को एक लेटर लिखा है जिसमें इस प्रकार के s.m.s. और व्हाट्सएप पर रोक लगाने की मांग की है दिग्विजय ने आर एस एस को भी आड़े हाथो लेते हुए कहा की आर एस एस की एक संस्था कश्मीरी लोगों के खिलाफ सोशल मीडिया पर भ्रम फ़ैलाने का कार्य कर रही है    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

aavshes ki khooj

 प्राचीन सभ्यता जानने मिलेगी सहायता   इंडियन इंस्टीयूट ऑफ साइंस एजुकेशन  एन्ड  रिसर्च मोहाली  के अनुसंधानकर्ता की टीम ने नरसिंहपुर में नर्मदा पर  3000 साल से 3 लाख वर्ष पुराने जीवाश्म और पाषाण अवशेष की खोज में बड़ी सफलता हासिल की है  माना जा रहा है की  नर्मदा किनारे की गई इस खोज से भूतकाल के कई रहस्यों  से पर्दा उठने में सहायता मिलेगी  वैज्ञानिकों का कहना है की नर्मदा घाटी सभ्यता कई लाख वर्ष पुरानी है जो अब विलुप्त हो चुकी है इंडियन इंस्टीयूट ऑफ साइंस एज्युकेशन एड रिसर्च मोहाली के अनुसंधानकर्ता की टीम ने नरसिंहपुर में नर्मदा की तलहटी में  3000 साल से 3 लाख वर्ष पुराने जीवाश्म और पाषाण अवशेष की खोज की है  वैज्ञानिकों द्वारा नर्मदा किनारे की गई इस खोज से भूतकाल के कई रहस्यों पर से पर्दा उठाने में बड़ी भूमिका रहेगी   मोहाली से आये शोधकर्ताओं द्वारा यहां आदिमानव की जीवनशैली और उनके जीवाश्म की शोध पिछले छह माह से की जा रहा थी   जिसमे शोधकर्ताओं को कई जीवाश्म और महत्वपूर्ण अवशेषों के रूप में सफलता हाथ लगी है   नर्मदा किनारे मिल रहे जीवाश्म एवं  औजारो से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां किसी सभ्यता का अस्तित्व रहा होगा   आदिमानव के औजार  मिलना  इसका प्रमाण है की यह सभ्यता लगभग तीन हजार से तीन लाख साल पुरानी है जलीय जीव और विल्पुत हो चुके प्राणियों के  जीवाश्म मिलने से  अंदाजा लगाया जा सकता है कि नर्मदा नदी के किनारे बड़ी संख्या में वन्य प्राणी रहा करते थे   नर्मदा नदी के दोनों ओर विंध्य एवं सतपुड़ा पहाड़ियों में चल रही खोज एवं शोध में वैज्ञानिकों को मिली सफलता के चलते कई वर्षों पुराने रहस्यों से पर्दा उठने की उम्मीद है  आईआईएसआर की अन्वेषण टीम सिंघु घाटी और हड़प्पा की तरह ही नर्मदा घाटी की सभ्यता की खोज करने यहाँ  आई हुई है

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

bhrun parikshan

नर्सिंग होम में पुलिस की छापामार कार्यवाई   रीवा के एक  नर्सिंग होम में  पुलिस ने छापामार कार्यवाई करते हुए  भ्रूण परीक्षण कर रहे डॉक्टर को कर रंगे  हाथों गिरफ्तार किया है   डॉक्टर के घर से बिना रजिस्ट्रेशन हुई भ्रूण परीक्षण करने की  मशीन भी बरामद हुयी है  रीवा जिले के खुटेही स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम में डॉ अरुण अग्रवाल के द्वारा उनके निज निवास में भ्रूण  परीक्षण किया जा रहा था    इस मामले  में  पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए परीक्षण करते वक्त डॉक्टर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया    बतया जा रहा हैं की  मामले को लेकर कई बार भ्रूण परीक्षण करने की शिकायत रीवा कलेक्टर को मिलती रही हैं   इसके बाद रीवा कलेक्टर ने पुलिस की मदद से एक टीम गठित कर नर्सिंग होम में डॉक्टर को रंगे हांथों  पकड़ा    जहां डॉक्टर के  घर से बिना रजिस्ट्रेशन  मशीन भी बरामद की गई है    जिसके द्वारा यह परीक्षण किया जा रहा था।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

TI sunil gupta

  सामाजिक संगठनो ने की हटाने की मांग  रीवा गोविंदगढ़  टीआई का आम देने वाला ऑडिओ सोशल मीडिया में  वायरल होने के बाद टीआई की किरकिरी होने लगी है   वसूली में व्यस्त  और निष्पक्षता  से  कार्य न करने की वजह से क्षेत्र में कई संगठनो  ने  टीआई का जमकर विरोध किया   रीवा के कई सामाजिक संगठनों ने गोविंदगढ़ टीआई  सुनील कुमार गुप्ता के द्वारा दिए गए बयान को बेतुका  बताया  और निंदा प्रस्ताव पेश  किया    बताया जा रहा है की  कुछ समय से गोविंदगढ़ टीआई वसूली और निष्पक्ष का कार्य न करने की वजह से लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं  , और उनका क्षेत्र में जमकर विरोध भी वो रहा है   ग्रामवासी और युवा एकता परिषद के द्वारा रीवा आईजी  को ज्ञापन सौंप  कर टीआई बदलने की मांग की गई थी  बाद में आवाज उठाने वाले लोगों को शांत कराने की बात टीआई द्वारा की जा रही थी   गोविंदगढ़ टीआई किसी को भी गुंडा बदमाश बता देता है   उसने अपने खिलाफ  ज्ञापन देने वाले को भी अपराधी बता दिया  ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल  होने के बाद   टीआई ने ऑडियो  पर  अपना पक्ष रखते हुए  कहा कि आम की मांग की जा रही थी इस कारण हमने आम देने  की बात की  टीआई द्वारा मीडिया के सामने कहीं गई बातें  निंदा का विषय बन गई  है   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

Rameshwar sharma

पर्यावरण बचाने के लिए किया वृक्षारोपण  हुजूर विधायक एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने अपने जन्मदिन पर,  समाज को समर्पित करने वाले संत  हिरदाराम साहिब के समाधी स्थल पहुंचकर माथा टेका और  आशीर्वाद लिया संत हिरदाराम नगर में हुजूर विधायक एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा के जन्मदिवस पर कई आयोजन हुए  विधायक रामेश्वर शर्मा सुबह संत हिरदाराम जी की समाधि स्थल पर माथा टेकने पहुंचे  इस मौके पर विधायक ने कहा की  आपकी कृपा आपके आदर्श सदैव मेरे सार्वजनिक जीवन में सहयोग प्रदान करते रहेंगे  रामेश्वर शर्मा का भारतीय जनता पार्टी मंडल द्वारा संत की कुटिया के  बाहर  जोरदार स्वागत किया गया   जन्म दिवस के अवसर पर  रामेश्वर शर्मा ने  वृक्षारोपण कर पर्यावरण बचाने की पहल भी की    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

Good father

 आरोपित ने  अफसरों-नेताओं को फोन लगाकर मांगी फिरौती  आरोपित का नाम राजरतन है  आरोपित जो फिरौती के लिए मैसेज करता था उसे पहले से ही एक पर्ची पर लिख कर  रख लिया करता था  Race-2 फिल्म देख नाम बना 'गॉड फादर', अफसरों-नेताओं को फोन लगाकर मांगी फिरौती  पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल को एसएमएस व कॉल कर 50 लाख की प्रोटेक्शन मनी मांगने वाले आरोपित ने इंदौर कमिश्नर सहित कांग्रेस नेता और निगम अफसर से 25 लाख रुपए मांगना कबूला है। आरोपित की बहन नगर निगम के बगीचे में काम करती है। वह विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता के कार्यालय से नेताओं और अफसरों के नाम व नंबरों की सूची ले गई थी। आरोपित ने उसमें से फिरौती के लिए नामों का चुनाव किया। आरोपित ने रेस-2 फिल्म देखकर खुद का नाम 'गॉड फादर" रखा था। वह जो मैसेज करता था, उसकी लाइन पर्ची पर लिखकर रख लेता था। क्राइम ब्रांच एएसपी अमरेंद्र सिंह के मुताबिक, आरोपित का नाम राजरतन (24) पिता अनिल तायड़े निवासी नर्मदा प्रोजेक्ट स्टोर आजाद नगर है। वह 12वीं तक पढ़ा है और मार्शल आर्ट्स की क्लास चलाता है। पूछताछ में उसने कबूला कि वह रुपए वसूल कर अमीर बनना चाहता था। इसके लिए सात माह से तैयारी में जुटा था। बहन कांग्रेस नेता शेख अलीम का चुनाव कार्यालय संभालती थी। विधानसभा चुनाव के दौरान शेख पूर्व विधायक पटेल के प्रचार-प्रसार में जुटे हुए थे। आरोपित ने बहन के बैग से एक सूची निकाली, जिसमें अफसर और नेताओं के नाम व नंबर लिखे थे। उसी से वह लोगों को धमकाने लगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

vivadit makaan toda

आकाश के बल्लेबाजी की वजह बना माकन टूटा   बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय ने जिस मकान को टूटने से बचाने के लिए नगर निगम अधिकारी पर बल्ला चलाया था  नगर निगम ने उस विवादस्पद मकान को जमींदोज कर दिया है   उस मकान में रहने वालों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है    नगर निगम रोड गंजी कंपाउंड स्थित विवादित मकान को तोड़ने की कार्रवाई शुक्रवार सुबह शुरू  हुई     निगम ने कार्रवाई की सूचना जिला प्रशासन को दे दी थी   जिसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में दो मंजिला मकान जेसीबी की मदद से गिराया गया  मौके पर 4 पुलिस थाना और एक महिला थाने  के 5 टीआई, रिजर्व बल सहित 100 पुलिसकर्मी मौजूद थे   नगर निगम के भवन अधिकारी असित खरे भी यहां मौजूद थे, जिनका उस दिन विधायक आकाश विजयवर्गीय से विवाद हुआ था  निगम के बिल्डिंग ऑफिसर असित खरे ने बताया कि मकान में रहने वाले एक किराएदार भेरूलाल श्रीवंश ने खुद संपर्क कर फ्लैट की चाबी ली जबकि बुधवार को वह नहीं मिला तो निगम अधिकारियों ने उसके बेटे के  घर पर जाकर नोटिस दिया था   जर्जर मकान में उनका जो सामान रखा था, उसे निगम के डंपर की मदद से भूरी टेकरी स्थित शहरी गरीबों के फ्लैट  में शिफ्ट कर दिया गया है   किराएदार ने स्थायी रूप से फ्लैट लेने की इच्छा जताई तो उसे कहा गया है कि फ्लैट खरीदने के लिए फॉर्म भरना होगा और छह-सात लाख रुपए देने होंगे   आज जब इस मकान को तोड़ा जा रहा था तो दूर दूर तो कोई नेता नजर नहीं आया     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

Death

मछली पकड़ ने गये थे चाचा- भतीजा रीवा के नईगढ़ी थाना क्षेत्र के तालाब में चाचा भतीजे की डूबने से मौत हो गई घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनो केशव को तालाब से बाहर निकाला  ये दोनों तालाब में मछली पकड़ ने गए थे  चाचा भतीजे को मछली पकड़ने का शौक भारी पड़ गया   चाचा और भतीजा दोनों गांव के तालाब पर मछली पकड़ ने गये थे इसी दौरान भतीजे का अचानक पैर फिसलाऔर वो तालाब में गिर गया  उसे बचाने के लिए चाचा ने भी तालाब में छलांग लगा दी  चाचा डूब रहे भतीजे को बचा पाता उससे पहले वह खुद मछली के जाल में उलझगया  मछली के जाल में उलझने के कारण दोनों पानी में डूब गए  इनके नाम बब्बू साकेत ओर अशोक साकेत बताये गए हैं   घटना के बाद से ही गांव में मातम छाया हुआ है

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

Dharna

पुलिस वसूली में व्यस्त,जनता हो रही है त्रस्त रीवा में मऊगंज विधायक थाना प्रभारी के विरोध में कार्यवाई की मांग को लेकर थाने के सामने धरने पर बैठ गए  विधायक का आरोप है की थाना प्रभारी वसूली में व्यस्त हैं और क्षेत्र अपराधों का गढ़ बनता जा रहाहै ... विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा की जब तक थाना प्रभारी को निलंबित नहीं कर दिया जाता तब तक वो धरने पर बैठे रहेंगे   रीवा में मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल, शाहपुर थाना के सामने थाना प्रभारी पर कार्यवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए   विधायक थाना प्रभारी विजय सिह बघेल सहित चार पुलिस कर्मियो के निलंबन की माग  कर रहे हैं     विधायक का आरोप है की शाहपुर थाना मे पीडितो की रिपोर्ट नही लिखी जाती  ...ग्रामीणों द्वारा बीते कई  माह से शाहपुर थाना प्रभारी विजय सिंह बघेल की शिकायतें आ रही थी, जिसके चलते उनको धरने पर बैठने  के लिए मजबूर होना पड़ा  पुलिस वसूली मे व्यस्त है और क्षेत्र मे अपराध बढ़ता जा रहा है  जगह जगह शराब  गांजा, खुले आम बिक रहा है छेड़खानी की घटना भी बढाती जा रही है  ...  जनता त्रस्त है, थाने में आम लोगों के साथ गाली-गलौज की जाती है   विधायक ने बताया की जनता चार पुलिसकर्मियों से त्रस्त हो चुकी है  जनता की मांग है की उन्हें तत्काल निलंबित किया जाए  फरियाद लेकर धरना स्थल पर पहुचे कई पीडितो ने भी  टीआई विजय सिंह बघेल के निलंबन की माग की   विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक इन पुलिस वालों को निलंबित नहीं किया जायेगा तब तक धरने पर बैठे रहेंगे    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

TAKKAR

हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत बालाघाट बैहर रोड पर उकवा समनापुर के बीच बस ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई और महिला और बच्ची घायल हो गए। बस और बाइक की तेज टक्कर में एक साल की बच्ची को एक खरोंच तक नहीं आई। सभी लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं। जानकारी के मुताबिक घनश्याम टेकाम(40) अपनी पत्नी वर्षा टेकाम और एक वर्षीय सीता के साथ बाइक पर जा रहे थे। इसी दौरान एक रास्ते से गुजर रही एक तेज रफ्तार बस ने उनकी गाड़ी को तेजी से टक्कर मार दी। घटना में मौके पर पही घनश्याम में दम तोड़ दिया और उनकी पत्नी वर्षा गंभीर रूप से घायल हो गईं। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

kishan

नहीं आया कृषि मंत्री के पत्रों का जवाब   एमपी के कृषि मंत्री सचिन यादव केंद्र सरकार से मूंग के मसले पर खफा हैं उनका कहना है केंद्र सरकार किसानों  के हित को देखकर निर्णय ले कृषि मंत्री सचिन यादव मूंग के मसले को लेकर परेशान हैं   ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीदी को लेकर केंद्र सरकार को 2 बार पत्र लिखने के बाद भी कुछ पॉजिटिव रिस्पांस नही आ रहा है   यादव का कहना है  हम उम्मीद कर रहे है केंद्र सरकार किसानों के हित को  ध्यान में रखकर इस पर निर्णय ले  .मूंग के मसले को देखकर लगता है कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार के बीच फिलहाल कोई सामंजस्य नहीं है या फिर मध्यप्रदेश अपनी बात ढंग से केंद्र के सामने नहीं रख पा रहा है        

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

Avedh Hotal

सोसायटियों की आवासीय जमीन पर बगैर भूमि डायवर्शन के नक्शा स्वीकृत कराये होटल बनाना होटल मालिक को महंगा पड़ गया | हाईकोर्ट ने  6 मंजिला होटल को ढहाने का आदेश दिया था | इंदौर रोड पर अवैध रूप से बनी 20 करोड़ रुपए की होटल शांति क्लार्क इन सुईट्स की इमारत बुधवार को बारूद लगाकर ध्वस्त कर दिया गया। होटल के दो हिस्सों को 34 किलो विस्फोटक लगाकर उड़ाया गया। इसका शेष हिस्सा कल तोड़ा जाएगा।   बता दें कि इस होटल का निर्माण विभिन्न सोसायटियों की आवासीय जमीन पर बगैर भूमि डायवर्शन के नक्शा स्वीकृत कराकर किया गया था। हाईकोर्ट ने इस 6 मंजिला होटल को ढहाने का आदेश दिया था। गौरतलब है कि इस होटल निर्माण 3 हिस्सों में हुआ था। इस इमारत को ध्वस्त करने के लिए कवायद कुछ दिनों से चल रही थी।जेसीबी, पोकलेन से दीवारें तोड़ी थी जिसके बाद कुल 101 पिलर सामने आए। फिर इन पिलरों में बारूद भरा गया। इंदौर के विस्फोटक एक्सपर्ट शरद सरवटे के निर्देशन में इस होटल को ध्वस्त किया गया। पलक झपकते ही 20 करोड़ की लागत वाली ये होटल जबर्दस्त धमाके के साथ जमींदोज हो गई। विस्फोट के दौरान धुल का गुबार निकला और होटल के दो हिस्से जमींदोज हो गए। इमारत में विस्फोट के पहले जनसामान्य की सुरक्षा के लिहाज से नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल के निर्देश पर पास की होटल विक्रमादित्य को खाली करा लिया गया था। इसके अलावा हरिफाटक ब्रिज और महामृत्युंज द्वार से ट्रैफिक डायवर्ट करने और अनाधिकृत व्यक्तियों को कार्रवाई स्थल से दूर रखा गया। विस्फोटक से उड़ाने का खर्च होटल मालिस से वसूला जाएगा होटल को पहले ही दे दिए थे निर्देश  नगर निगम आयुक्त एवं प्रभारी कलेक्टर प्रतिभा पाल ने गुरुवार को होटल का मुआयना किया। उनके साथ इंदौर से आए विस्फोटक एक्सपर्ट शरद सरवटे थे। इसके बाद वैधानिक अनुमति जारी कर दी। वहीं होटल मालिक को 24 घंटे में अपना सामान बाहर करने और होटल में समस्त प्रकार की बुकिंग बंद करने के निर्देश दिए गए थे। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज की इंदौर हाईकोर्ट की डबल बेंच के फैसले को चुनौती देते हुए होटल मालिक चंद्रशेखर श्रीवास ने सुप्रीम कोर्ट ने याचिका लगाई थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। हाईकोर्ट ने 10 दिन पहले 18 जून को होटल शांति क्लार्क इन सुइट्स की समस्त परमिशन रद्द करते हुए तोड़ने का आदेश दिया था।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

jan sunvai me pauche ghode

कलेक्टोरेट में घुसाए घोड़े  घोड़ों को कलेक्टोरेट लाए किसान आवारा घोड़ों को लेकर जब किसानों की समस्याओं का समाधान अधिकारीयों ने नहीं किया  तो परेशान किसान ने कुछ आवारा घोड़ों को पकड़ा और उन्हें कलेक्टोरेट जन सुनवाई में ले आये कलेक्टोरेट में घोड़ों को देखकर अफसर भी हैरत में पड़ गए बुरहानपुर कलेक्टोरेट में बड़ी संख्या में घोड़े देखकर लोग अचरज में पड़ गए  करीब 12 घोड़ों को शहर से सटे गांव पातोंडा के किसान हांककर लाए और जनसुनवाई में अपर कलेक्टर रोमानुस टोप्पो को शिकायत की कि ये हमारी फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं किसानों के अनुसार बीमार होने पर इन घोड़ों को मालिकों ने छोड़ दिया है   किसानों ने बताया कि एडीएम रोमानुस टोप्पो को कक्ष से बाहर बुलाकर परिसर में खड़े घोड़े दिखाए  उन्हें ज्ञापन सौंपकर एक हफ्ते के अंदर समस्या का निराकरण नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी एडीएम ने नगर निगम को निर्देशित किया कि इन घोड़ों को पकड़कर कांजी हाउस में डालें और उनके मालिकों को ढूंढकर उनके खिलाफ कार्रवाई करें   किसानों ने बताया कि बुरहानपुर और लालबाग के घोड़ा पालकों ने 25 से 30 बीमार घोड़ों को छोड़ दिया है, जो गांव में हमारी फसलें उजाड़ रहे हैं   बीते सीजन में भी प्याज और गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया था   इस सीजन में कपास, धान व अन्य फसलों को भी नुकसान पहुंचा चुके हैं   पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को भी कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई हल नहीं निकला किसानों ने बताया कि वे दो दर्जन से ज्यादा घोड़ों को हांककर कलेक्टर के पास ला रहे थे, लेकिन आधे से ज्यादा बीच रास्ते से भाग निकले   20 से अधिक किसान घोड़ों को हांकते हुए गांव से शहर तक आए थे  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

DOCTOR SE MAARPEET

  अब भिंड में डॉक्टर से मारपीट अब मध्यप्रदेश के भिंड में मरीज के रिश्तेदारों ने डॉक्टर के साथ मारपीट की घटना सोमवार रात की है   इस घटना के दौरान कुछ पुलिसवाले भी मौजूद थे   लेकिन वे मूकदर्शक बने रहे भिंड जिला चिकित्सालय में मेडिकल जांच किए लिए आए घायल व्यक्ति के परिजनों द्वारा डॉक्टर के साथ अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है  पीड़ित डॉक्टर ने मारपीट की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है  दरअसल अटेर थाना क्षेत्र के नावली हार गांव के रहने वाले लवली यादव का किसी से पुराना विवाद चल रहा था   सोमवार देर रात जब वह परा गांव के पास था, उसी समय कुछ लोगों ने उसे घेरकर उसके साथ मारपीट कर दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची डायल हंड्रेड द्वारा घायल लवली यादव को जिला चिकित्सालय लाया गया जहाँ उसके रिश्तेदारों ने हंगामा किया और डॉक्टर की पिटाई लगा दी   घायल की मेडिकल जांच के दौरान उसके परिजनों ने डॉक्टर पर दबाव बनाने की कोशिश की जिसके चलते उनमें कुछ कहासुनी हुई और देखते ही देखते मरीज के परिजनों ने डॉक्टर के साथ मारपीट शुरू कर दी  इस दौरान एमएलसी कराने आया सिपाही और वहां मौजूद पुलिसवाले मूकदर्शक बने रहे    इन लोगों ने डॉक्टर को बचाने की कोशिश तक नहीं की पीड़ित डॉक्टर ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई  सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस कार्यवाही कर रही है  डॉक्टर के साथ मारपीट की घटना के बाद जिले के डॉक्टरों में भारी आक्रोश है   यह डॉक्टर के साथ मारपीट की कोई पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी कई बार डॉक्टरों के साथ मारपीट और अस्पताल में तोड़फोड़ की घटनाएं हो चुकी हैं            

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

chor giroh

जुएं और शराब की लत ने बनाया चोर गाडरवाड़ा पुलिस ने बड़ी कार्यवाई को अंजाम देते हुए  बाइक चोर गिरोह को पकड़ने  में कामयाबी हासिल की है  चोरों से बड़ी संख्या में दोपहिया वाहन  जब्त किये गए हैं जिनकी कीमत लाखों में बताई जा रही है   गाडरवाड़ा में पुलिस ने एक बाइक चोर  गिरोह का पर्दाफाश  करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है पुलिस अधीक्षक राजेश तिवारी द्वारा शातिर वाहन चोरों  को पकड़ने के लिए जिले में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था   मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन चोरों को पडकने में सफलता हासिल की    मुख्य आरोपी एवं गिरोह का मास्टरमाइंड शिशुपाल उर्फ राहुल गुर्जर गाडरवारा के पास सुपारी गांव का रहने वाला है  जिसके साथ पुलिस ने 9  लोगों को पकड़ा है   चोरों से 28 टू व्हीलर की बरामद की गई हैं  जिसकी कीमत  15 लाख बताई जा रही है  जब शातिर चोर से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने चोरी की घटनाओं के कई राज खोले    बाइक चोर ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह आस पास के इलाकों होशंगाबाद , नरसिंहपुर, छिन्दवाड़ा से वाहन चोरी कर गिरवी रख  भोले भाले लोगों को बेच दिया करता था जुएं,शराब की लत को पूरा करने के लिए 24  वर्षीय  राहुल चोरी की वारदातों को अंजाम दिया करता था चोर  अपनी मजबूरी बताकर लोगों को गाड़ियां बेच दिया करता था पुलिस के मुताबिक आरोपी से पूछताछ की जा रही है जिससे ओर भी कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

vande matram

  राष्ट्रीय  नेतृत्व तय करेगा प्रदेश अध्यक्ष हर महीने की पहली तारिख को होने वाले वंदे  मातरम गीत का सामूहिक  गायन बैंड बाजे के साथ  मंत्रालय  पर किया  गया इस मौके पर जनसम्पर्क मंत्री पी सी शर्मा सहित कई मंत्रालय के  वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे कांग्रेस  राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर पी सी शर्मा ने कहा की हम सब की मांग है की राहुल गांधी अध्यक्ष बने रहें प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा हर महीने की पहली तारिख को होने वाले वंदे मातरम गीत का सामूहिक गायन मंत्रालय स्थित पार्क में किया गया इस मौके पर जनसमपर्क मंत्री पी सी शर्मा ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर कहा की सभी की राय है की राहुल गांधी अध्यक्ष पद पर बने रहे चाहे विधायक हो , मंत्री हो या मुख्यमंत्री सभी यही चाहते हैं की राहुल गांधी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहे  नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर मंत्री पीसी शर्मा ने कहा की मुख्यमंत्री कमलनाथ प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश कर चुके हैं | नए प्रदेश अध्यक्ष पर कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व ही  निर्णय करेगा  जो भी अध्यक्ष पद पर होगा वो युवा और पार्टी को बढ़ाने का कार्य करेगा

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

abvp

दलालों से रहें दूर,प्रक्रिया में रखें विश्वास   रीवा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने  शासकीय ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय में छात्र सहायता शिविर का आयोजन किया आयोजन में छात्रों को प्रवेश प्रक्रिया में हो रही समस्याओं के निराकरण के लिए जानकारी दी गई शासकीय ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा  छात्र सहायता शिविर का आयोजन किया गया  प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और छात्रों की लंबी भीड़ प्रवेश पाने के लिए महाविद्यालयों में लगने लगी है वही प्रवेश प्रक्रिया में महाविद्यालय में बिचौलियों और दलालों का भी जमावड़ा लगने लगा है  दलाल  प्रवेश लेने आए छात्रों से पैसे लेकर उन्हें प्रवेश दिलाने की बात करते हैं इन्हीं सब समस्याओं से छात्रों को अवगत कराने और निजात दिलाने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सहायता शिविर का आयोजन किया विद्यार्थी परिषद् ने  छात्रों को प्रवेश प्रक्रिया से जुड़े सभी दस्तावेज की जानकारी दी  एवं  सही प्रवेश प्रक्रिया के बारे में भी समझाया   उन्हें यह भी बताया गया कि वह किसी भी प्रकार के दलालों के चंगुल में न फंसे और महाविद्यालय द्वारा प्रवेश प्रक्रिया में विश्वास रखे  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

hathkargha

कला , कौशल और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे जनसम्पर्क मंत्री श्री पी सी शर्मा ने कहा हाथकरघा अभियान एक प्रभावशाली शुरुआत  है इससे कला , कौशल और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे भोपाल के चौक स्थित श्री दिगम्बर जैन विधयालय  में  हथकरघा प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा ने  किया इस अवसर पर पीसी शर्मा ने कहा   कि ये  एक प्रभावशाली शुरुआत है और निश्चित ही इससे न केवल कला और कौशल में निखार आएगा  बल्कि रोजगार में भी वृद्धि होगी मंत्री श्री शर्मा ने महात्मा गांधी की 150वीं जन्मशती वर्ष के अवसर पर प्रारंभ इस कार्य की मुक्त कंठ से सराहना कीउन्होंने कहा कि प्रार्थना के पश्चात सूत कातना गांधी जी की दिनचर्या में सम्मिलित था | दिगंबर जैन स्कूल में हथकरघा प्रशिक्षण केंद्र की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए ब्रह्मचारी अमित  ने बताया कि यह कार्य आचार्य 108 श्री विद्यासागर जी महाराज की प्रेरणा से प्रारंभ किया गया है इसे प्रदेश के सभी दिगंबर स्कूलों  में संचालित किया जाएगा विद्यालय में कक्षा 9 से  बारहवीं कक्षा के  विद्यार्थियों को पढ़ाई के अतिरिक्त एक पीरियड के द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा मंत्री शर्मा ने कार्य की सराहना करते हुए कहा कि आचार्य श्री की प्रेरणा से अभी सागर की केंद्रीय जेल में प्रशिक्षण कार्य चल रहा है शीघ्र ही इसे भोपाल केद्रीय जेल में भी प्रारंभ कराने का कार्य किया जाएगा  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shav

  छतरपुर में  बघारी रेत खादान पर एक युवक की संदिग्ध हालत मे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई  आशंका जताई जा रही है  कि  रूपये के लेन देन को लेकर  युवक की हत्या की गई है पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया   छतरपुर के चंदला थाने के बघारी रेत खादान पर एक युवक की संदिग्ध हालत मे शव मिलने से लोगों में हड़कंप मच गयाबताया जा रहा है की  बीती रात सतीश खगार रूपये के लेन देन पर बघारी रेत खादान आया था  और अपने एक साथी के साथ रात मे उसके घर रूक गया सुबह जब सतीश के साथी ने उससे देखा तो वह अचेत अवस्था मे जमीन पर पड़ा उसके कान से खून निकल रहा था    युवक की मौत की सूचना पुलिस को मिलते ही  पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर  युवक का पंचनामा कर  शव पोस्टमार्टम को भेज दिया  आशंका जताई जा रही है की  कि बघारी रेत खादान पर रूपये के लेन देन पर युवक की हत्या की गई है पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का खुलासा होने की बात कही जा रही है

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

aakash vijayvargiye

5 गोलियां चलने से क्षेत्र में सनसनी भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे और भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय को निगम अधिकारी की पिटाई मामले में  जमानत मिलने के बाद भाजपा समर्थकों ने. शाम नेहरू स्टेडियम के सामने स्थित विधायक कार्यलय पर हवाई फायर किये  कार्यालय के बाहर पांच फायर किए गए निगम अधिकारी की पिटाई मामले में  आकाश विजयवर्गीय को जमानत मिलने के बाद विधायक समर्थकों का उत्साह इस कदर था की समर्थकों ने विधायक कार्यालय के सामने हवाई फायर किये आकाश समर्थकों ने  कार्यालय के बाहर पांच फायर किए गए जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई   विधायक को  जमानत मिलने  के बाद  समर्थकों  की खुशी सिर  चढ़कर बोली समर्थकों ने  एक के बाद एक पांच गोलियां चलाई गोलियों की आवाज क्षेत्र में गूंज गई जिसके साथ ही गोली चलने से निकलने वाला धुआं भी आसमां की ओर बढ़ता हुआ नजर आया 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

kamlnath

  सामान्य वर्ग का 10%आरक्षण प्रस्ताव पारित  मॉब लिन्चिंग पर सजा तो बार लाइसेंस में बदलाव   मुख्‍यमंत्री कमलनाथ की अध्‍यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में सामन्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने  को हरी झंडी देने के साथ साथ कई और महत्वपूर्ण मुद्दों  पर चर्चा की गई मंत्री पीसी शर्मा  ने  कैबिनेट में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए बताय की मॉब लिंचिंग  के मामले में जिम्‍मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी मुख्‍यमंत्री कमलनाथ की अध्‍यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने के  प्रस्‍ताव को हरी झंडी दे दी गई  आरक्षण को  निर्धारित करते हुए कहा गया की  जिसकी आय 8 लाख से कम होगी उनको आरक्षण का लाभ दिया जायेगा  कैबिनेट मंत्री पी सी शर्मा ने बताया की  मॉब लिंचिंग के मामले में जिम्‍मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी इसमें 3 साल तक की सजा का प्रावधान किया गया है इंदौर और भोपाल में मेट्रो चलाने के प्रस्‍ताव के साथ ही बैठक में अन्‍य महत्‍वपूर्ण प्रस्‍तावों पर भी चर्चा की गई  बैठक में बताया गया कि इंदौर मेट्रो में 7500 करोड़ और भोपाल मेट्रो पर 6900 करोड़ की लागत प्रस्‍तावित की गई है  | बैठक में  फैसला लिया गया की   राज्‍य में  निजी पशु चिकित्‍सा महाविद्यालय खोले जायेंगे  विधि विभाग कोर्ट फीस में इजाफा करने के प्रस्‍ताव को भी स्‍वीकृति दे दी गई   बार लाइसेंस में बदलाव करते हुए  इसमें कमरों की संख्‍या दस से बढ़ाकर 25 कर दी  गई  है |

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

govind singh

तहसीलदारों ने मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोला  राजस्व मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत ने सीहोर तहसील का अचानक  निरीक्षण किया यहाँ राजस्व मंत्री न केवल राजस्व न्यायालय की गरिमा के विरूद्ध तहसीलदार की डायस पर बैठे, बल्कि यहीं से लापरवाही के आरोप लगाते हुए तहसीलदार सुधीर कुशवाह को सस्पेंड किया राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और उनके ओएसडी कमल नागर के इस रवैए को लेकर मध्यप्रदेश राजस्व अधिकारी संघ काफी नाराज है | अब संघ के लोग अलग अलग जगह मंत्री गोविन्द सिंह के बर्ताव की शिकायत कर रहे हैं | राजस्व अधिकारी संघ का आरोप है कि राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सत्ता के नशे में मंगलवार को सीहोर में राजस्व न्यायालय की गरिमा भूल गए इसमें सबसे खास बात यह रही कि उनके ओएसडी कमल नागर ने भी न्यायालय के सम्मान को बचाने का प्रयास नहीं किया, जबकि नागर राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर हैं |अब इस मामले में राजस्व अधिकारी संघ ने राजस्व मंत्री राजपूत के साथ उनके ओएसडी कमल नागर को भी घेरना शुरू कर दिया है  | बुधवार को प्रभारी मंत्री आरिफ अकील को भोपाल में इस सिलसिले में ज्ञापन दिया गया | राजस्व अधिकारी संघ ने बताया कि 25 जून को राजस्व मंत्री द्वारा अपने सहयोगियों के साथ तहसील सीहोर में तहसीलदार न्यायालय का औचक निरक्षण किया | निरीक्षण के दौरान न्यायालय की गरिमा के विपरीत तहसीलदार न्यायालय के डायस पर स्वत: बैठ गए एवं अन्य अनाधिकृत, गैर न्यायायिक अधिकारी एवं अन्य व्यक्ति भी न्यायालय के डायस पर बैठकर राजस्व न्यायालय की गरिमा को आहत किया है | सार्वजनिक तौर पर राजस्व मंत्री ने तहसीलदार पद को भ्रष्ट कहा  यह तहसीलदार संस्था के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमा पर गंभीर आघात है | विधि द्वारा सु-स्थापित न्यायालय के डेकोरम को भंग करने की सम्पूर्ण गतिविधि सार्वजनिक हो चुकी है  जिससे स्पष्ट है कि न्यायालय का अस्तित्व विभाग के मंत्री द्वारा ही समाप्त किया जा रहा है  इधर राजस्व मंत्री गोविन्द सिंह खुद की कार्यवाही को ठीक बता रहे हैं इस बीच सीहोर कलेक्टर अजय गुप्ता ने प्रदेश के राजस्व मंत्री गोविन्द राजपूत के इस आदेश को मानने से साफ इंकार कर दिया है कि सीहोर के तहसीलदार सुधीर कुशवाह भ्रष्ट हैं, इसलिए उन्हें निलंबित करने का प्रस्ताव भेजा जाए | कलेक्टर का कहना है कि तहसीलदार को निलंबित करने का अधिकार राज्य शासन को है | मंत्री जी चाहें तो इस संबंध में प्रमुख सचिव राजस्व को कार्यवाही के लिए लिख सकते हैं | राजस्व अधिकारी संघ ने तहसीलदार के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई होते ही अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की है |  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

wagter to right

  कॉन्ट्रैक्टर से नहीं जन भागीदारी से करें    जल अधिकार अधिनियम को  लेकर भोपाल में  कार्यशाला का आयोजन किया गया  | कार्यशाला में जल संरक्षण को लेकर विशेषज्ञों ने अपने अनुभव और राय को प्रेजेंटेशन के माध्यम से सामने रखा जल पुरुष नाम से मशहूर राजेंद्र सिंह ने सरकार की तारीफ करते हुए कहा की सरकार का यह यह शराहनीय  कदम है और इसको कॉन्ट्रैक्टर के बजाय  जन भागीदारी से किया जाना चाहिए मध्यप्रदेश में जल अधिकार अधिनियम बनाने की कवायद शुरू हो गयी है | भोपाल में जल अधिकार अधिनियम को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया  | कार्यशाला का शुभारम्भ करते हुए   पी एच ई मंत्री सुखदेव पांसे  ने कहा  की पानी सबका मौलिक अधिकार है | मध्यप्रदेश पहला राज्य है जहाँ राइट टू वाटर कानून बनने जा रहा है | कार्यशाला में आये विभिन्न राज्यों से विशेषज्ञों ने पाने के सरंक्षण हेतु अपनी राय दी  | जल पुरुष नाम से मशहूर राजेंद्र सिंह ने पानी को बचाने एवं संरक्षण हेतु सुझाव दिए | साथ ही कहा की जल अधिकार सरकार की बहोत अच्छी सोच है  | जल संरक्षण हेतु जो भी कार्य किये जाएँ वो जन भागीदारी से होने चाहिए| इस योजना को कॉन्ट्रैक्टर से दूर रखा जाए  क्यूंकि जहाँ कॉन्ट्रैक्ट रहेगा वहां लाभ के बारे में सोचा जायेगा और प्रोजेक्ट को सफलता नहीं मिलेगी  | राजेंद्र सिंह ने महाराष्ट्र , राजस्थान सहित कई राज्यों के अपने अनुभव साझा किये |

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

tarun bhanot

  बजट को लेकर नाथ-भनोट की चर्चा  मध्यप्रदेश के बजट को लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ और वित्त मंत्री तरुण भनोट के बीच लम्बी मंत्रणा हुई तरुण भनोट ने कहा कि इस साल कोई नया कर नहीं लगाया जाएगा | मध्यप्रदेश के बजट को लेकर सीएम कमलनाथ और वित्त मंत्री तरुण भनोट और  अधिकारियों की बैठक हुई बैठक के बाद वित्त मंत्री तरुण भनोट ने कहा कि इस साल कोई नया कर नही लगाया जाएगा | नया कर लगाया भी गया तो आम जनता को असर न हो ऐसी जगह कर लगाएंगे। बजट में किसानों   लोअर मिडल क्लास और हर वर्ग का ध्यान रखा जाएगा | उन्होंने कहा  हम खजाने को भी मैनेज  करेंगे और किसानों का भी कर्जा माफ करेंगे  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

370

    पंडित नेहरू ने ये धारा लगाई थी भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने  एक बड़ा बयान दिया है | उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाई जाएगी   धरा 370 को लेकर देश में इस समय जोरदार बहस चल रह है बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की 66वीं पुण्यतिथि पर विजयनगर चौराहे पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे थे | विजयवर्गीय ने कहा कि डॉ. मुखर्जी की जम्मू कश्मीर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी | श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कहा था कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाई जानी चाहिए, ये अलगाववादी धारा है | पंडित जवाहर लाल नेहरू ने ये धारा लगाई थी, लेकिन अब केंद्र की भाजपा सरकार इसे हटाएगी उधर, विजयवर्गीय के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश के शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि कश्मीर से धारा 370 हटाने के नाम पर भाजपा ने वोट मांगे, अब उसे यह धारा हटानी चाहिए

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

nimach jail

रस्सी के सहारे जेल से भागे कैदी  मध्यप्रदेश के नीमच में जिला जेल कनावटी से चार बंदी भाग गए  | जेल प्रशासन और पुलिस ने बंदियों की तलाश शुरू कर दी है |  चारों बंदी गंभीर अपराधों में जिला जेल में बंद थे | नीमच जेल से चार गंभीर अपराधी भाग गए | इन्हें पकड़ने  के लिए पुलिस ने जिलेभर में नाकेबंदी कर दी है | इनमें से एक हत्या, एक बलात्कार और दो नशीले पदार्थों के कारोबार के आरोप में जेल में बंद थे  | पुलिस ने सूचना मिलते ही अलर्ट जारी किया है  | पुलिस ने बताया कि रस्सी के सहारे जेल की दीवार फांद कर यह चारों कैदी भागे हैं | इन भगौड़े कैदियों में उदयपुर का नारसिंह  एनडीपीएस में 10 साल की सजा काट रहा था     मंडला का दुबे लाल धुर्वे  बलात्कार के मामले में 10 वर्ष की सजा काट रहा था  | इन दोनों अपराधियों के साथ  एनडीपीएस एक्ट में जेल में बंद चितौड़ का पंकज मोंगिया और मल्हारगढ़ का लेख राम भी जेल से भागे हैं |

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

jhabua

चौकी प्रभारी ने लगाई फांसी  झाबुआ के झकनावदा पुलिस चौकी प्रभारी भागीरथ बघेल ने पुलिस चौकी के पास बने कवार्टर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली  ... बघेल ने ऐसा क्यों किया इस बात का खुलासा अभी नहीं हुआ   झाबुआ के पेटलावद तहसील के झकनावदा में चौकी प्रभारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली  ... बताया जा रहा है कि प्रभारी भागीरथ बघेल चौकी के पास ही बने अपने क्वार्टर में रहते थे और यहीं उन्होंने खुदकुशी कर ली  ... अभी खुलासा नहीं हो पाया है कि बघेल ने यह कदम क्यों उठाया   ... इस घटना के बाद बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरिक्षण किया  ... 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

indore

  परिवार की मर्जी के खिलाफ की थीशादी मध्‍यप्रदेश के इंदौर जिले में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है | बेटमा के पास रावद गांव में एक भाई ने अपनी बहन को मौत के घाट उतार दिया |  बहन ने परिवार की मर्जी के खिलाफ एक युवक से शादी की थी | एक भाई ने अपनी बहन की गोली मारकर हत्‍या कर दी | गोली मारने के बाद भाई  ने थाने पहुंच कर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया |  आरोपी भाई  नाबालिग है | यह घटना रावद की है | युवती को इलाज के लिए पहले इंदौर के एम वाय अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई | देपालपुर एसडीओपी आर के राय के अनुसार रावद निवासी आरोपी की बड़ी बहन बुलबुल ने लगभग 6 माह पहले गांव के ही कुलदीप राजावत से प्रेम विवाह किया था | वह उसी के साथ पीथमपुर में रह रही थी | आज वह अपने पति के साथ अपने ससुराल मिलने हेतु आई थी  | इसी दौरान भाई ने उसके ससुराल पहुंचकर घर के पीछे आंगन में बैठी बहन के सिर में गोली मार दी और वहां से थाने आ पहुंचा |  पुलिस मामले की जांच कर रही है |  बड़ी बहन द्वारा राजपूत समाज के लड़के से लव मैरिज कर लेने से छोटा भाई काफी व्यथित और नाराज था और उसने इसे परिवार की इज्जत से जोड़ लिया था |  बहन के आने की भनक लगते ही नाबालिग भाई बहन के ससुराल पहुंच गया और घर के पीछे आंगन में बैठी बहन बुलबुल के सिर में गोली मार दी |  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

CBI

CBI को कुछ आरोपियों पर है संदेह  मध्य प्रदेश के व्यावसायिक परीक्षा मंडल  घोटाले की जांच कर रहे केंद्रीय जांच ब्यूरो  ने आठ पुराने मामलों को फिर से खोला है | इनमें से पांच मामले अकेले पीएमटी से संबंधित हैं तीन प्रकरण पुलिस आरक्षक, परिवहन आरक्षक और वनरक्षक भर्ती परीक्षाओं के हैं | हालांकि इन पुराने मामलों में पूरे प्रकरणों को फिर से नहीं खोला जा रहा, बल्कि कुछ आरोपियों  को लेकर जांच शुरू की जा रही है |परिवहन आरक्षक में सभी नए नाम हैं, जिनकी जांच एक बार फिर खोली जा रही है | सीबीआई ने आठ पुराने प्रकरणों को दोबारा खोलकर उनकी जांच शुरू कर दी है | इनमें पीएमटी 2009 और 2012 के दो-दो, पीएमटी 2013, वनरक्षक भर्ती 2013, पुलिस आरक्षक भर्ती 2012 और परिवहन आरक्षक भर्ती 2012 के मामले हैं | पीएमटी 2012 और पीएमटी 2013 के मामले इंजन-बोगी वाले परीक्षार्थियों व मूल आवेदक के हैं | वहीं पीएमटी 2012 के जो मामले दोबारा जांच में लिए गए हैं, उनमें अंकों की हेराफेरी और धोखाधड़ी के केस भी हैं | जिन प्रकरणों को सीबीआई ने जांच के लिए दोबारा खोला है, उनमें पीएमटी 2013 के मामले में चिरायु, पीपुल्स, इंडेक्स और एलएन मेडिकल कॉलेजों के संचालक भी आरोपी हैं | इसी तरह पीएमटी 2012 के मामले में पंकज त्रिवेदी, नितिन मोहिंद्रा, अजय कुमार सेन जैसे व्यापमं के तत्कालीन अधिकारी आरोपी हैं | सीबीआई के पास अभी व्यापमं के 11 मामलों की जांच और लंबित है |

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

quran

विशेष प्रकार के लेंस से पढ़ी जाती है कुरान     रीवा के  मन्नान मस्जिद  में दुनिया की सबसे छोटी कुरान शरीफ का पता चला है , जिसकी लम्बाई एक इंच और मोटाई आधा इंच बताई जा रही है , कुरान शरीफ विशेष प्रकर के चमड़े की जिल्द के अंदर रखी है | छह सौ  साल पुरानी  सोने की स्याही से हस्तलिखित इस कुरान शरीफ में पूरे 30 पारे हैं , इसे पढ़ने के लिए विशेष प्रकार के  लेंस की आवश्यकता होती है |   भारत सहित मुस्लिम देशो में पढ़ी जाने वाली पवित्र कुरान कई साइजों में मिलती है | आज हम आपको दुनिया की सबसे छोटी कुरान शरीफ दिखाने जा रहें हैं | रीवा में एक विशेष प्रकार के जिल्द में रखी कुरान  मिली है जिसकी लम्बाई एक इंच और मोटाई आधा इंच बताई जा रही है | छह सौ  साल पुरानी सोने की स्याही से हस्तलिखित इस कुरआन में 30 पारे है | कवर पेज पर रखे  विशेष प्रकार के लेंस से इसे पढ़ा जाता है | रीवा में स्थित इस कुरान को लोग बताते है कि इससे छोटी कुरान कही देखने व पढ़ने को नही मिली हाजी मन्नान परिवार मे मन्नान मस्जिद मे रखी इस कुरान शरीफ के मालिक का कहना है की हमारे पास यह लगभग आठ पीढ़ियो से है | इसे हम कुछ विशेष मौको पर ही बाहर निकालते है | रमजान के महीने में इसे खासतौर से निकाला जाता है | सात पीढ़ीयो से सहेज कर रखी पूरी दुनिया मे  इस दुर्लभ कुरान शरीफ को ,  रमजान जैसे इबादत के महीने मे देखना एक बड़ी इबादत है |

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

priyvrat singh

  बिजली कटौती पर प्रियव्रत सिंह की सफाई    मध्यप्रदेश में बिजली की लुका छिपी के बीच ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह ने सफाई दी , उन्होंने कहा बिजली की कहीं कोई कमी नहीं है | फॉल्ट के कारण लाइट जा रही है |  उन्होंने कहा कि बीजेपी प्रजातंत्र का मजाक बना रही है | एमपी बिजली संकट से जूझ रहा है |  मुख्यमंत्री कमलनाथ अधिकारीयों पर दबाव बना रहे हैं कि लाइट न जाए  और बीजेपी कह रही है कांग्रेस आई और बिजली गई | भीषण गर्मी में बिजली से लोग परेशान हैं | सरकार को कुछ सूझ नहीं रहा है | ऐसे में बीजेपी का कांग्रेस सरकार पर हमलावर होना लाजिमी है | इस बीच ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह का बयान सामने आया उन्होंने कहा बीजेपी शुरू से ही प्रजा तंत्र का मजाक बना रही है |मुद्दे है नही तो अघोषित बिजली कटौती की बात कर झूठ फैला रही है | अब जब फाल्ट के चलते बिजली गायब हो जाती है तो उसको कम करने का काम हमारा है | पुराने भोपाल में कबूतरों के कारण तार में फाल्ट हो जाता है |  जिसके कारण बिजली अत्यधिक जा रही थी ,,इंदौर में आग लगने के कारण वहा का सिस्टम बैठ गया | तार टूट गए अब इन कारणों को अघोषित बिजली कटौती नही कहते | मंत्री प्रियव्रत का साफ़ कहना है फॉल्ट के चलते बिजली जा रही है |  जिसको बीजेपी अघोषित कटौती  के नाम पर बदनाम कर रही है | उनका कहना है जहाँ एडवांस टेक्नालॉजी के सिस्टम की आवश्यकता है | वहाँ उसे जल्द लगाकर बिजली सप्लाई और फाल्ट व्यवस्था और ट्रिप सिस्टम को सुधारने का प्रयास किया जा रहा है|

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

computer baba

सरकार नर्मदा और नदियों के लिए संकल्पित कंप्यूटर बाबा ने कहा  माँ  नर्मदा और अन्यं नदियां  कैसे बचें  इसके लिए कमलनाथ सरकार संकल्पित है | उन्होंने कहा अब नर्मदा नदी में अवैध खनन नहीं होने देंगे  अपने कामों और बयानों से चर्चा में रहने वाले कंप्यूटर बाबा का कहना है कमलनाथ सरकार नर्मदा नदी को बचने के लिए संकल्पित है | उन्होंने कहा नर्मदा की आस्था बची  रहे इस के लिए पेड़ लगाना ओर परिक्रमा वासियों को सुविधा हो इसके लिए न्यास काम करेगाजल्दी ही नर्मदा युवा सेना का गठन किया जाएगाऔर नर्मदा में अवैध खनन नही होने दिया जाएगाबाबा ने नर्मदा के लिए एक टोल फ्री नंबर जारी किया और कहा सभी दल दलगत राजनीति से ऊपर उठें और नर्मदा के लिए काम करें  |

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

prhalad patel-modi

    नरसिंहपुर। केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार प्रहलाद पटेल अपने गृह नगर गोटेगांव पहुंचे। यहां सभी ने उनका जमकर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझे जो जिम्मेदारी सौपी है, उसे मैं पूरा करूंगा। उन्होंने यह भी कहा कि हम हर काम तय समय से पहले पूरा करेंगे। पर्यटन मंत्रालय में काम करने की खूब गुंजाइश है। मंत्री पटेल ने कहा कि पहले में मंत्रालय को समझ लूं, इसके बाद यह आश्वस्त करता हूं कि बेहतर से बेहतर कार्य होगा। उन्होंने कहा कि नर्मदा नदी पर बसे स्थलों पर पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ डुमना नेचर पार्क के लिए भी काम किया जाएगा।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

रेत खदान पर छापा

    होशंगाबाद। जिला मुख्यालय से करीब 12 कि मी दूर ग्राम जावली की रेत खदान पर प्रशासनिक टीम ने शनिवार सुबह 5 बजे छापा मारा। जिसमें 50 डंपर, दो पोकलेन और एक जेसीबी जब्त की गई। इतनी बड़ी कार्रवाई में एक भी व्यक्ति गिरफ्त में नहीं आया। पिछले साल बंद हो चुकी इस रेत खदान पर रेत माफिया अवैध रेत खनन कर रहे थे। लगातार शिकायतों के मद्देनजर एसडीएम आरएस बघेल के साथ प्रशासन, खनिज और पुलिस टीम ने सुबह 5 बजे छापा मारा। टीम को देखकर रेत खनन में जुटे लोग अपने वाहन छोड़कर भागने लगे। अधिकारी-कर्मचारियों ने पीछा भी किया, लेकिन कोई पकड़ में नहीं आया। एसडीएम बघेल के मुताबिक कलेक्टर शीलेंद्र सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। मौके से 50 डंपर, एक जेसीबी और दो पोकलेन मशीन जब्त की है। इनमें से कु छ वाहनों को माखननगर थाने और कुछ वाहनों को होशंगाबाद देहात थाने में रखा गया है। उन्होंने बताया कि सभी के खिलाफ प्रकरण बनाकर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किए जाएंगे। 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

kamal nath

भोपाल। मध्‍यप्रदेश में राइट टू वाटर योजना लागू की जाएगी। इसके तहत राज्‍य के हर नागरिक को पानी मुहैया करवाने का लक्ष्‍य रखा गया है। मुख्‍यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार को नगरीय विकास एवं आवास विभाग और लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा बैठक में इस संबंध में निर्देश दिए। मुख्‍यमंत्री ने इसके प्रभावी क्रियान्‍वयन के लिए एक कार्ययोजना बनाने के निर्देश भी दिए हैं। राइट टू वाटर में हर नागरिक को पानी का अधिकार होगा। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अधिकारियों को राइट टू वाटर एक्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत मध्य प्रदेश के लोगों को मिनिमम पेयजल की उपलब्धता का अधिकार दिया जाएगा । एक्ट को मध्यप्रदेश विधानसभा में प्रस्तुत किया जाएगा । उसके बाद यह लागू होगा। एक्ट में अधिकार देने को लेकर किस तरह के प्रावधान होंगे यह नगरीय विकास विभाग अभी तय करेगा। संभावना है कि इस योजना के तहत मध्‍य प्रदेश के हर नागरिक को प्रति व्यक्ति 55 लीटर पानी का अधिकार दिया जाएगा अर्थात प्रत्‍येक व्यक्ति को कम से कम 55 लीटर पानी अवश्‍य मिलेगा। उल्‍लेखनीय है कि प्रदेश के अधिकांश हिस्‍से भीषण पेजयल संकट से जूझ रहे हैं। खासकर ग्रामीण अंचलों में लोगों को पानी जुटाने के लिए खासी मशक्‍कत करनी पड़ रही है। वहीं शहरी क्षेत्रों में भी पानी का परिवहन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सरकार पूरे प्रदेश में पानी के एटीएम भी लगा सकती है। ये बैंक एटीएम की तर्ज पर होंगे। जिस तरह अभी पैसे निकालने के लिए जगह-जगह बैंक एटीएम लगे हैं, ठीक उसी तरह ये पानी के एटीएम होंगे। एटीएम में पानी स्टोर करने की व्यवस्था नहीं होगी। ये उस जगह लगाए जाएंगे जहां पास में पानी की पाइप लाइन या फिर पानी का कोई स्रोत हो। इसकी शुरुआत उन इलाकों से होगी जहां पानी की बेहद दिक्कत है। राज्य के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री सुखदेव पांसे के अनुसार राज्य सरकार के पानी का अधिकार कानून के अंतर्गत पूरे साल एक परिवार को आवश्‍यकता के अनुसार पानी की उपलब्धता रहेगी। राज्य सरकार की मंशा है कि हर घर तक नल का पानी पहुंचे। इसके लिए नल-जल योजना भी बनाई जाएगी ।उल्‍लेखनीय है कि देश के नागरिकों को पानी की सुविधा उपलब्ध कराए जाने के मामले में मध्यप्रदेश 17वें स्थान पर है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

MP

  गर्मी के कहर के बीच मंदसौर, नीमच और रतलाम जिले में शनिवार को मौसम ने करवट बदली। आंधी के साथ कई जगह तेज बारिश हुई। इससे पेड़, बिजली के खंभे और घरों के छप्पर धराशायी हो गए। नीमच और मंदसौर में खुले में रखी किसानों की उपज भी भीग गई। नीमच में बारिश के साथ ओले भी गिरे। ईदगाह रोड पर बरगद का पेड़ गिरने से तीन मकानों को नुकसान पहुंचा है। रतनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम महेंद्री में बिजली गिरने से सात वर्षीय विष्णु पिता मदन की मौत हो गई। पिपलियामंडी में नाराज किसानों ने शेड में रखी व्यापारियों की उपज फेंक दी। रतलाम जिले के आलोट में एक घंटा तेज बारिश हुई। मंदसौर में 10 से अधिक जगह पर पेड़ धराशायी हो गए। महू-नीमच मार्ग पर होटल डायमंड के सामने पेड़ गिरने से यातायात बाधित हुआ। खानपुरा स्थित शनि मंदिर में सोमवार को होने वाले भंडारे के लिए लगा टेंट भी उड़ गया। नौतपा के आठवें दिन शनिवार दोपहर साढ़े तीन बजे जिले के आलोट क्षेत्र में करीब एक घंटा जोरदार बारिश हुई। इससे सड़कें तरबतर हो गईं। कई स्थानों पर टेंट उखड़ने की भी खबरें हैं। रतलाम में शाम करीब 4.50 बजे अचानक धूलभरी तेज हवाएं चलने से बिजली गुल गई। मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है। पचमढ़ी को छोड़ दें तो प्रदेश के लगभग सभी बड़े शहरों में पारा 42 डिग्री के पार चल रहा है। उस पर से गर्म हवाओं के थपेड़ों ने भी लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। इस सबके बीच जरूर आसमान से बरस रही आग से थोड़ी राहत मिली । दोपहर आधे घंटे तक ओलों के साथ तेज बरसात हुई है। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। नीमच के साथ ही मंदसौर जिले में भी आंधी तूफान के साथ बारिश हुई है। इससे कई पेड़ गिर गए वहीं मंडी में रखा अनाज गीला हो गया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

tabadla nath

    भोपाल में मुख्यमंत्री कमल नाथ को एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और सी.ई.ओ.  संजय अग्रवाल ने मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए 10 लाख रूपये का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री श्री नाथ को श्री अग्रवाल ने बताया कि एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने पिछले 21 माह में 2 हजार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाया है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

anandi ben

राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल ने कहा है कि भारतीय समाज की ताकत सशक्त नारी ही है। वह मजबूत समाज की आधार शिला है। मानव कल्याण की भावना, कर्त्तव्य, सृजनशीलता और ममता को सर्वोपरि मानते हुए भारतीय महिलाओं ने माँ के रूप में अपनी सर्वोपरि भूमिका निभायी। राष्ट्र निर्माण और विकास के लिये विशेष दायित्व का निर्वहन रामायण-महाभारत काल से अब तक किया है। राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल, जबलपुर के होम साइंस कॉलेज के प्रेक्षागृह में आयोजित सशक्त महिला-समर्थ भारत कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। राज्यपाल ने कहा कि माता, पत्नी, बहन, बेटी सभी भूमिकाओं में संस्कृति, संस्कार और परम्पराओं के संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी महिलाओं की है। वह सामाजिक, शैक्षणिक और धार्मिक क्षेत्रों में भी सक्रिय भूमिका निभाती हैं । भावी पीढ़ी के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण होती है। समर्थ भारत के लिये सशक्त महिला की भागीदारी को सुनिश्चित करने और प्रोत्साहित करने के लिये सरकार उनके आर्थिक स्वावलम्बन, स्वास्थ्य, शैक्षणिक प्रगति, रो राज्यपाल ने कहा कि महिलाएं तभी सशक्त होंगी जब हर परिवार में बेटियों के स्वास्थ्य और उनकी अच्छी शिक्षा तथा स्वावलम्बन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा । उन्हें अच्छी शिक्षा के अवसर दिए जाएं। पौष्टिक भोजन मिले तथा समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। राज्यपाल ने बाल विवाह, अंधविश्वास, तंत्र-मंत्र, अशिक्षा आदि कुरीतियों से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता के लिए कार्य करने का आव्हान महिलाओं से किया। उन्होंने कहा कि एक नारी यदि एक अच्छी मां बनती है तो वह समाज और देश को सबकुछ दे देती है। राज्यपाल ने आयुष्मान योजना की महिला हितग्राहियों को गोल्डन कार्ड वितरित किए। स्मारिका का विमोचन किया। चिकित्सा एवं समाज कल्याण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने के लिए आयोजक संस्था द्वारा प्रदत्त सेवा रत्न अंलकार सम्मान से नेत्र रोग चिकित्सक डॉ. पवन स्थापक को अंतकृत किया। राज्यपाल ने अमरकंटक प्रवास के दौरान बच्चों को साहित्य-पुस्तकें देने के लिए कहा था। उन्होंने पुस्तकें मंगाकर आज विजय आनंद मरावी को सौंपकर बच्चों में वितरित करने के लिए कहा। कार्यक्रम में स्वामी श्यामदेवाचार्य, सुश्री रेखा दीदी, डॉ राजकुमार आचार्य ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर महापौर डॉ स्वाति सदानंद गोडबोले, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति एवं गणमान्य नागरिक एवं महिलाएं मौजूद थीं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

anandi ben

राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल ने कहा है कि भारतीय समाज की ताकत सशक्त नारी ही है। वह मजबूत समाज की आधार शिला है। मानव कल्याण की भावना, कर्त्तव्य, सृजनशीलता और ममता को सर्वोपरि मानते हुए भारतीय महिलाओं ने माँ के रूप में अपनी सर्वोपरि भूमिका निभायी। राष्ट्र निर्माण और विकास के लिये विशेष दायित्व का निर्वहन रामायण-महाभारत काल से अब तक किया है। राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल, जबलपुर के होम साइंस कॉलेज के प्रेक्षागृह में आयोजित सशक्त महिला-समर्थ भारत कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। राज्यपाल ने कहा कि माता, पत्नी, बहन, बेटी सभी भूमिकाओं में संस्कृति, संस्कार और परम्पराओं के संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी महिलाओं की है। वह सामाजिक, शैक्षणिक और धार्मिक क्षेत्रों में भी सक्रिय भूमिका निभाती हैं । भावी पीढ़ी के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण होती है। समर्थ भारत के लिये सशक्त महिला की भागीदारी को सुनिश्चित करने और प्रोत्साहित करने के लिये सरकार उनके आर्थिक स्वावलम्बन, स्वास्थ्य, शैक्षणिक प्रगति, रो राज्यपाल ने कहा कि महिलाएं तभी सशक्त होंगी जब हर परिवार में बेटियों के स्वास्थ्य और उनकी अच्छी शिक्षा तथा स्वावलम्बन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा । उन्हें अच्छी शिक्षा के अवसर दिए जाएं। पौष्टिक भोजन मिले तथा समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। राज्यपाल ने बाल विवाह, अंधविश्वास, तंत्र-मंत्र, अशिक्षा आदि कुरीतियों से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता के लिए कार्य करने का आव्हान महिलाओं से किया। उन्होंने कहा कि एक नारी यदि एक अच्छी मां बनती है तो वह समाज और देश को सबकुछ दे देती है। राज्यपाल ने आयुष्मान योजना की महिला हितग्राहियों को गोल्डन कार्ड वितरित किए। स्मारिका का विमोचन किया। चिकित्सा एवं समाज कल्याण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने के लिए आयोजक संस्था द्वारा प्रदत्त सेवा रत्न अंलकार सम्मान से नेत्र रोग चिकित्सक डॉ. पवन स्थापक को अंतकृत किया। राज्यपाल ने अमरकंटक प्रवास के दौरान बच्चों को साहित्य-पुस्तकें देने के लिए कहा था। उन्होंने पुस्तकें मंगाकर आज विजय आनंद मरावी को सौंपकर बच्चों में वितरित करने के लिए कहा। कार्यक्रम में स्वामी श्यामदेवाचार्य, सुश्री रेखा दीदी, डॉ राजकुमार आचार्य ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर महापौर डॉ स्वाति सदानंद गोडबोले, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति एवं गणमान्य नागरिक एवं महिलाएं मौजूद थीं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

anandi ben

राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल ने कहा है कि भारतीय समाज की ताकत सशक्त नारी ही है। वह मजबूत समाज की आधार शिला है। मानव कल्याण की भावना, कर्त्तव्य, सृजनशीलता और ममता को सर्वोपरि मानते हुए भारतीय महिलाओं ने माँ के रूप में अपनी सर्वोपरि भूमिका निभायी। राष्ट्र निर्माण और विकास के लिये विशेष दायित्व का निर्वहन रामायण-महाभारत काल से अब तक किया है। राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल, जबलपुर के होम साइंस कॉलेज के प्रेक्षागृह में आयोजित सशक्त महिला-समर्थ भारत कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। राज्यपाल ने कहा कि माता, पत्नी, बहन, बेटी सभी भूमिकाओं में संस्कृति, संस्कार और परम्पराओं के संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी महिलाओं की है। वह सामाजिक, शैक्षणिक और धार्मिक क्षेत्रों में भी सक्रिय भूमिका निभाती हैं । भावी पीढ़ी के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण होती है। समर्थ भारत के लिये सशक्त महिला की भागीदारी को सुनिश्चित करने और प्रोत्साहित करने के लिये सरकार उनके आर्थिक स्वावलम्बन, स्वास्थ्य, शैक्षणिक प्रगति, रो राज्यपाल ने कहा कि महिलाएं तभी सशक्त होंगी जब हर परिवार में बेटियों के स्वास्थ्य और उनकी अच्छी शिक्षा तथा स्वावलम्बन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा । उन्हें अच्छी शिक्षा के अवसर दिए जाएं। पौष्टिक भोजन मिले तथा समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। राज्यपाल ने बाल विवाह, अंधविश्वास, तंत्र-मंत्र, अशिक्षा आदि कुरीतियों से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता के लिए कार्य करने का आव्हान महिलाओं से किया। उन्होंने कहा कि एक नारी यदि एक अच्छी मां बनती है तो वह समाज और देश को सबकुछ दे देती है। राज्यपाल ने आयुष्मान योजना की महिला हितग्राहियों को गोल्डन कार्ड वितरित किए। स्मारिका का विमोचन किया। चिकित्सा एवं समाज कल्याण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने के लिए आयोजक संस्था द्वारा प्रदत्त सेवा रत्न अंलकार सम्मान से नेत्र रोग चिकित्सक डॉ. पवन स्थापक को अंतकृत किया। राज्यपाल ने अमरकंटक प्रवास के दौरान बच्चों को साहित्य-पुस्तकें देने के लिए कहा था। उन्होंने पुस्तकें मंगाकर आज विजय आनंद मरावी को सौंपकर बच्चों में वितरित करने के लिए कहा। कार्यक्रम में स्वामी श्यामदेवाचार्य, सुश्री रेखा दीदी, डॉ राजकुमार आचार्य ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर महापौर डॉ स्वाति सदानंद गोडबोले, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति एवं गणमान्य नागरिक एवं महिलाएं मौजूद थीं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

anandi ben

राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल ने कहा है कि भारतीय समाज की ताकत सशक्त नारी ही है। वह मजबूत समाज की आधार शिला है। मानव कल्याण की भावना, कर्त्तव्य, सृजनशीलता और ममता को सर्वोपरि मानते हुए भारतीय महिलाओं ने माँ के रूप में अपनी सर्वोपरि भूमिका निभायी। राष्ट्र निर्माण और विकास के लिये विशेष दायित्व का निर्वहन रामायण-महाभारत काल से अब तक किया है। राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल, जबलपुर के होम साइंस कॉलेज के प्रेक्षागृह में आयोजित सशक्त महिला-समर्थ भारत कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। राज्यपाल ने कहा कि माता, पत्नी, बहन, बेटी सभी भूमिकाओं में संस्कृति, संस्कार और परम्पराओं के संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी महिलाओं की है। वह सामाजिक, शैक्षणिक और धार्मिक क्षेत्रों में भी सक्रिय भूमिका निभाती हैं । भावी पीढ़ी के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण होती है। समर्थ भारत के लिये सशक्त महिला की भागीदारी को सुनिश्चित करने और प्रोत्साहित करने के लिये सरकार उनके आर्थिक स्वावलम्बन, स्वास्थ्य, शैक्षणिक प्रगति, रो राज्यपाल ने कहा कि महिलाएं तभी सशक्त होंगी जब हर परिवार में बेटियों के स्वास्थ्य और उनकी अच्छी शिक्षा तथा स्वावलम्बन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा । उन्हें अच्छी शिक्षा के अवसर दिए जाएं। पौष्टिक भोजन मिले तथा समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। राज्यपाल ने बाल विवाह, अंधविश्वास, तंत्र-मंत्र, अशिक्षा आदि कुरीतियों से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता के लिए कार्य करने का आव्हान महिलाओं से किया। उन्होंने कहा कि एक नारी यदि एक अच्छी मां बनती है तो वह समाज और देश को सबकुछ दे देती है। राज्यपाल ने आयुष्मान योजना की महिला हितग्राहियों को गोल्डन कार्ड वितरित किए। स्मारिका का विमोचन किया। चिकित्सा एवं समाज कल्याण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने के लिए आयोजक संस्था द्वारा प्रदत्त सेवा रत्न अंलकार सम्मान से नेत्र रोग चिकित्सक डॉ. पवन स्थापक को अंतकृत किया। राज्यपाल ने अमरकंटक प्रवास के दौरान बच्चों को साहित्य-पुस्तकें देने के लिए कहा था। उन्होंने पुस्तकें मंगाकर आज विजय आनंद मरावी को सौंपकर बच्चों में वितरित करने के लिए कहा। कार्यक्रम में स्वामी श्यामदेवाचार्य, सुश्री रेखा दीदी, डॉ राजकुमार आचार्य ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर महापौर डॉ स्वाति सदानंद गोडबोले, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति एवं गणमान्य नागरिक एवं महिलाएं मौजूद थीं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

anandi ben

राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल ने कहा है कि भारतीय समाज की ताकत सशक्त नारी ही है। वह मजबूत समाज की आधार शिला है। मानव कल्याण की भावना, कर्त्तव्य, सृजनशीलता और ममता को सर्वोपरि मानते हुए भारतीय महिलाओं ने माँ के रूप में अपनी सर्वोपरि भूमिका निभायी। राष्ट्र निर्माण और विकास के लिये विशेष दायित्व का निर्वहन रामायण-महाभारत काल से अब तक किया है। राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल, जबलपुर के होम साइंस कॉलेज के प्रेक्षागृह में आयोजित सशक्त महिला-समर्थ भारत कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। राज्यपाल ने कहा कि माता, पत्नी, बहन, बेटी सभी भूमिकाओं में संस्कृति, संस्कार और परम्पराओं के संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी महिलाओं की है। वह सामाजिक, शैक्षणिक और धार्मिक क्षेत्रों में भी सक्रिय भूमिका निभाती हैं । भावी पीढ़ी के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण होती है। समर्थ भारत के लिये सशक्त महिला की भागीदारी को सुनिश्चित करने और प्रोत्साहित करने के लिये सरकार उनके आर्थिक स्वावलम्बन, स्वास्थ्य, शैक्षणिक प्रगति, रो राज्यपाल ने कहा कि महिलाएं तभी सशक्त होंगी जब हर परिवार में बेटियों के स्वास्थ्य और उनकी अच्छी शिक्षा तथा स्वावलम्बन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा । उन्हें अच्छी शिक्षा के अवसर दिए जाएं। पौष्टिक भोजन मिले तथा समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। राज्यपाल ने बाल विवाह, अंधविश्वास, तंत्र-मंत्र, अशिक्षा आदि कुरीतियों से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता के लिए कार्य करने का आव्हान महिलाओं से किया। उन्होंने कहा कि एक नारी यदि एक अच्छी मां बनती है तो वह समाज और देश को सबकुछ दे देती है। राज्यपाल ने आयुष्मान योजना की महिला हितग्राहियों को गोल्डन कार्ड वितरित किए। स्मारिका का विमोचन किया। चिकित्सा एवं समाज कल्याण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने के लिए आयोजक संस्था द्वारा प्रदत्त सेवा रत्न अंलकार सम्मान से नेत्र रोग चिकित्सक डॉ. पवन स्थापक को अंतकृत किया। राज्यपाल ने अमरकंटक प्रवास के दौरान बच्चों को साहित्य-पुस्तकें देने के लिए कहा था। उन्होंने पुस्तकें मंगाकर आज विजय आनंद मरावी को सौंपकर बच्चों में वितरित करने के लिए कहा। कार्यक्रम में स्वामी श्यामदेवाचार्य, सुश्री रेखा दीदी, डॉ राजकुमार आचार्य ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर महापौर डॉ स्वाति सदानंद गोडबोले, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति एवं गणमान्य नागरिक एवं महिलाएं मौजूद थीं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

anandi ben

राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल ने कहा है कि भारतीय समाज की ताकत सशक्त नारी ही है। वह मजबूत समाज की आधार शिला है। मानव कल्याण की भावना, कर्त्तव्य, सृजनशीलता और ममता को सर्वोपरि मानते हुए भारतीय महिलाओं ने माँ के रूप में अपनी सर्वोपरि भूमिका निभायी। राष्ट्र निर्माण और विकास के लिये विशेष दायित्व का निर्वहन रामायण-महाभारत काल से अब तक किया है। राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल, जबलपुर के होम साइंस कॉलेज के प्रेक्षागृह में आयोजित सशक्त महिला-समर्थ भारत कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। राज्यपाल ने कहा कि माता, पत्नी, बहन, बेटी सभी भूमिकाओं में संस्कृति, संस्कार और परम्पराओं के संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी महिलाओं की है। वह सामाजिक, शैक्षणिक और धार्मिक क्षेत्रों में भी सक्रिय भूमिका निभाती हैं । भावी पीढ़ी के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण होती है। समर्थ भारत के लिये सशक्त महिला की भागीदारी को सुनिश्चित करने और प्रोत्साहित करने के लिये सरकार उनके आर्थिक स्वावलम्बन, स्वास्थ्य, शैक्षणिक प्रगति, रो राज्यपाल ने कहा कि महिलाएं तभी सशक्त होंगी जब हर परिवार में बेटियों के स्वास्थ्य और उनकी अच्छी शिक्षा तथा स्वावलम्बन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा । उन्हें अच्छी शिक्षा के अवसर दिए जाएं। पौष्टिक भोजन मिले तथा समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। राज्यपाल ने बाल विवाह, अंधविश्वास, तंत्र-मंत्र, अशिक्षा आदि कुरीतियों से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता के लिए कार्य करने का आव्हान महिलाओं से किया। उन्होंने कहा कि एक नारी यदि एक अच्छी मां बनती है तो वह समाज और देश को सबकुछ दे देती है। राज्यपाल ने आयुष्मान योजना की महिला हितग्राहियों को गोल्डन कार्ड वितरित किए। स्मारिका का विमोचन किया। चिकित्सा एवं समाज कल्याण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने के लिए आयोजक संस्था द्वारा प्रदत्त सेवा रत्न अंलकार सम्मान से नेत्र रोग चिकित्सक डॉ. पवन स्थापक को अंतकृत किया। राज्यपाल ने अमरकंटक प्रवास के दौरान बच्चों को साहित्य-पुस्तकें देने के लिए कहा था। उन्होंने पुस्तकें मंगाकर आज विजय आनंद मरावी को सौंपकर बच्चों में वितरित करने के लिए कहा। कार्यक्रम में स्वामी श्यामदेवाचार्य, सुश्री रेखा दीदी, डॉ राजकुमार आचार्य ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर महापौर डॉ स्वाति सदानंद गोडबोले, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति एवं गणमान्य नागरिक एवं महिलाएं मौजूद थीं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

anandi ben

राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल ने कहा है कि भारतीय समाज की ताकत सशक्त नारी ही है। वह मजबूत समाज की आधार शिला है। मानव कल्याण की भावना, कर्त्तव्य, सृजनशीलता और ममता को सर्वोपरि मानते हुए भारतीय महिलाओं ने माँ के रूप में अपनी सर्वोपरि भूमिका निभायी। राष्ट्र निर्माण और विकास के लिये विशेष दायित्व का निर्वहन रामायण-महाभारत काल से अब तक किया है। राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल, जबलपुर के होम साइंस कॉलेज के प्रेक्षागृह में आयोजित सशक्त महिला-समर्थ भारत कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। राज्यपाल ने कहा कि माता, पत्नी, बहन, बेटी सभी भूमिकाओं में संस्कृति, संस्कार और परम्पराओं के संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी महिलाओं की है। वह सामाजिक, शैक्षणिक और धार्मिक क्षेत्रों में भी सक्रिय भूमिका निभाती हैं । भावी पीढ़ी के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण होती है। समर्थ भारत के लिये सशक्त महिला की भागीदारी को सुनिश्चित करने और प्रोत्साहित करने के लिये सरकार उनके आर्थिक स्वावलम्बन, स्वास्थ्य, शैक्षणिक प्रगति, रो राज्यपाल ने कहा कि महिलाएं तभी सशक्त होंगी जब हर परिवार में बेटियों के स्वास्थ्य और उनकी अच्छी शिक्षा तथा स्वावलम्बन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा । उन्हें अच्छी शिक्षा के अवसर दिए जाएं। पौष्टिक भोजन मिले तथा समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। राज्यपाल ने बाल विवाह, अंधविश्वास, तंत्र-मंत्र, अशिक्षा आदि कुरीतियों से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता के लिए कार्य करने का आव्हान महिलाओं से किया। उन्होंने कहा कि एक नारी यदि एक अच्छी मां बनती है तो वह समाज और देश को सबकुछ दे देती है। राज्यपाल ने आयुष्मान योजना की महिला हितग्राहियों को गोल्डन कार्ड वितरित किए। स्मारिका का विमोचन किया। चिकित्सा एवं समाज कल्याण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने के लिए आयोजक संस्था द्वारा प्रदत्त सेवा रत्न अंलकार सम्मान से नेत्र रोग चिकित्सक डॉ. पवन स्थापक को अंतकृत किया। राज्यपाल ने अमरकंटक प्रवास के दौरान बच्चों को साहित्य-पुस्तकें देने के लिए कहा था। उन्होंने पुस्तकें मंगाकर आज विजय आनंद मरावी को सौंपकर बच्चों में वितरित करने के लिए कहा। कार्यक्रम में स्वामी श्यामदेवाचार्य, सुश्री रेखा दीदी, डॉ राजकुमार आचार्य ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर महापौर डॉ स्वाति सदानंद गोडबोले, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति एवं गणमान्य नागरिक एवं महिलाएं मौजूद थीं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

anandi ben

राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल ने कहा है कि भारतीय समाज की ताकत सशक्त नारी ही है। वह मजबूत समाज की आधार शिला है। मानव कल्याण की भावना, कर्त्तव्य, सृजनशीलता और ममता को सर्वोपरि मानते हुए भारतीय महिलाओं ने माँ के रूप में अपनी सर्वोपरि भूमिका निभायी। राष्ट्र निर्माण और विकास के लिये विशेष दायित्व का निर्वहन रामायण-महाभारत काल से अब तक किया है। राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल, जबलपुर के होम साइंस कॉलेज के प्रेक्षागृह में आयोजित सशक्त महिला-समर्थ भारत कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। राज्यपाल ने कहा कि माता, पत्नी, बहन, बेटी सभी भूमिकाओं में संस्कृति, संस्कार और परम्पराओं के संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी महिलाओं की है। वह सामाजिक, शैक्षणिक और धार्मिक क्षेत्रों में भी सक्रिय भूमिका निभाती हैं । भावी पीढ़ी के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण होती है। समर्थ भारत के लिये सशक्त महिला की भागीदारी को सुनिश्चित करने और प्रोत्साहित करने के लिये सरकार उनके आर्थिक स्वावलम्बन, स्वास्थ्य, शैक्षणिक प्रगति, रो राज्यपाल ने कहा कि महिलाएं तभी सशक्त होंगी जब हर परिवार में बेटियों के स्वास्थ्य और उनकी अच्छी शिक्षा तथा स्वावलम्बन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा । उन्हें अच्छी शिक्षा के अवसर दिए जाएं। पौष्टिक भोजन मिले तथा समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। राज्यपाल ने बाल विवाह, अंधविश्वास, तंत्र-मंत्र, अशिक्षा आदि कुरीतियों से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता के लिए कार्य करने का आव्हान महिलाओं से किया। उन्होंने कहा कि एक नारी यदि एक अच्छी मां बनती है तो वह समाज और देश को सबकुछ दे देती है। राज्यपाल ने आयुष्मान योजना की महिला हितग्राहियों को गोल्डन कार्ड वितरित किए। स्मारिका का विमोचन किया। चिकित्सा एवं समाज कल्याण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने के लिए आयोजक संस्था द्वारा प्रदत्त सेवा रत्न अंलकार सम्मान से नेत्र रोग चिकित्सक डॉ. पवन स्थापक को अंतकृत किया। राज्यपाल ने अमरकंटक प्रवास के दौरान बच्चों को साहित्य-पुस्तकें देने के लिए कहा था। उन्होंने पुस्तकें मंगाकर आज विजय आनंद मरावी को सौंपकर बच्चों में वितरित करने के लिए कहा। कार्यक्रम में स्वामी श्यामदेवाचार्य, सुश्री रेखा दीदी, डॉ राजकुमार आचार्य ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर महापौर डॉ स्वाति सदानंद गोडबोले, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति एवं गणमान्य नागरिक एवं महिलाएं मौजूद थीं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

anandi ben

राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल ने कहा है कि भारतीय समाज की ताकत सशक्त नारी ही है। वह मजबूत समाज की आधार शिला है। मानव कल्याण की भावना, कर्त्तव्य, सृजनशीलता और ममता को सर्वोपरि मानते हुए भारतीय महिलाओं ने माँ के रूप में अपनी सर्वोपरि भूमिका निभायी। राष्ट्र निर्माण और विकास के लिये विशेष दायित्व का निर्वहन रामायण-महाभारत काल से अब तक किया है। राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल, जबलपुर के होम साइंस कॉलेज के प्रेक्षागृह में आयोजित सशक्त महिला-समर्थ भारत कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। राज्यपाल ने कहा कि माता, पत्नी, बहन, बेटी सभी भूमिकाओं में संस्कृति, संस्कार और परम्पराओं के संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी महिलाओं की है। वह सामाजिक, शैक्षणिक और धार्मिक क्षेत्रों में भी सक्रिय भूमिका निभाती हैं । भावी पीढ़ी के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण होती है। समर्थ भारत के लिये सशक्त महिला की भागीदारी को सुनिश्चित करने और प्रोत्साहित करने के लिये सरकार उनके आर्थिक स्वावलम्बन, स्वास्थ्य, शैक्षणिक प्रगति, रो राज्यपाल ने कहा कि महिलाएं तभी सशक्त होंगी जब हर परिवार में बेटियों के स्वास्थ्य और उनकी अच्छी शिक्षा तथा स्वावलम्बन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा । उन्हें अच्छी शिक्षा के अवसर दिए जाएं। पौष्टिक भोजन मिले तथा समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। राज्यपाल ने बाल विवाह, अंधविश्वास, तंत्र-मंत्र, अशिक्षा आदि कुरीतियों से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता के लिए कार्य करने का आव्हान महिलाओं से किया। उन्होंने कहा कि एक नारी यदि एक अच्छी मां बनती है तो वह समाज और देश को सबकुछ दे देती है। राज्यपाल ने आयुष्मान योजना की महिला हितग्राहियों को गोल्डन कार्ड वितरित किए। स्मारिका का विमोचन किया। चिकित्सा एवं समाज कल्याण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने के लिए आयोजक संस्था द्वारा प्रदत्त सेवा रत्न अंलकार सम्मान से नेत्र रोग चिकित्सक डॉ. पवन स्थापक को अंतकृत किया। राज्यपाल ने अमरकंटक प्रवास के दौरान बच्चों को साहित्य-पुस्तकें देने के लिए कहा था। उन्होंने पुस्तकें मंगाकर आज विजय आनंद मरावी को सौंपकर बच्चों में वितरित करने के लिए कहा। कार्यक्रम में स्वामी श्यामदेवाचार्य, सुश्री रेखा दीदी, डॉ राजकुमार आचार्य ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर महापौर डॉ स्वाति सदानंद गोडबोले, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति एवं गणमान्य नागरिक एवं महिलाएं मौजूद थीं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

anandi ben

राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल ने कहा है कि भारतीय समाज की ताकत सशक्त नारी ही है। वह मजबूत समाज की आधार शिला है। मानव कल्याण की भावना, कर्त्तव्य, सृजनशीलता और ममता को सर्वोपरि मानते हुए भारतीय महिलाओं ने माँ के रूप में अपनी सर्वोपरि भूमिका निभायी। राष्ट्र निर्माण और विकास के लिये विशेष दायित्व का निर्वहन रामायण-महाभारत काल से अब तक किया है। राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल, जबलपुर के होम साइंस कॉलेज के प्रेक्षागृह में आयोजित सशक्त महिला-समर्थ भारत कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। राज्यपाल ने कहा कि माता, पत्नी, बहन, बेटी सभी भूमिकाओं में संस्कृति, संस्कार और परम्पराओं के संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी महिलाओं की है। वह सामाजिक, शैक्षणिक और धार्मिक क्षेत्रों में भी सक्रिय भूमिका निभाती हैं । भावी पीढ़ी के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण होती है। समर्थ भारत के लिये सशक्त महिला की भागीदारी को सुनिश्चित करने और प्रोत्साहित करने के लिये सरकार उनके आर्थिक स्वावलम्बन, स्वास्थ्य, शैक्षणिक प्रगति, रो राज्यपाल ने कहा कि महिलाएं तभी सशक्त होंगी जब हर परिवार में बेटियों के स्वास्थ्य और उनकी अच्छी शिक्षा तथा स्वावलम्बन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा । उन्हें अच्छी शिक्षा के अवसर दिए जाएं। पौष्टिक भोजन मिले तथा समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। राज्यपाल ने बाल विवाह, अंधविश्वास, तंत्र-मंत्र, अशिक्षा आदि कुरीतियों से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता के लिए कार्य करने का आव्हान महिलाओं से किया। उन्होंने कहा कि एक नारी यदि एक अच्छी मां बनती है तो वह समाज और देश को सबकुछ दे देती है। राज्यपाल ने आयुष्मान योजना की महिला हितग्राहियों को गोल्डन कार्ड वितरित किए। स्मारिका का विमोचन किया। चिकित्सा एवं समाज कल्याण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने के लिए आयोजक संस्था द्वारा प्रदत्त सेवा रत्न अंलकार सम्मान से नेत्र रोग चिकित्सक डॉ. पवन स्थापक को अंतकृत किया। राज्यपाल ने अमरकंटक प्रवास के दौरान बच्चों को साहित्य-पुस्तकें देने के लिए कहा था। उन्होंने पुस्तकें मंगाकर आज विजय आनंद मरावी को सौंपकर बच्चों में वितरित करने के लिए कहा। कार्यक्रम में स्वामी श्यामदेवाचार्य, सुश्री रेखा दीदी, डॉ राजकुमार आचार्य ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर महापौर डॉ स्वाति सदानंद गोडबोले, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति एवं गणमान्य नागरिक एवं महिलाएं मौजूद थीं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

anandi ben

राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल ने कहा है कि भारतीय समाज की ताकत सशक्त नारी ही है। वह मजबूत समाज की आधार शिला है। मानव कल्याण की भावना, कर्त्तव्य, सृजनशीलता और ममता को सर्वोपरि मानते हुए भारतीय महिलाओं ने माँ के रूप में अपनी सर्वोपरि भूमिका निभायी। राष्ट्र निर्माण और विकास के लिये विशेष दायित्व का निर्वहन रामायण-महाभारत काल से अब तक किया है। राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल, जबलपुर के होम साइंस कॉलेज के प्रेक्षागृह में आयोजित सशक्त महिला-समर्थ भारत कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। राज्यपाल ने कहा कि माता, पत्नी, बहन, बेटी सभी भूमिकाओं में संस्कृति, संस्कार और परम्पराओं के संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी महिलाओं की है। वह सामाजिक, शैक्षणिक और धार्मिक क्षेत्रों में भी सक्रिय भूमिका निभाती हैं । भावी पीढ़ी के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण होती है। समर्थ भारत के लिये सशक्त महिला की भागीदारी को सुनिश्चित करने और प्रोत्साहित करने के लिये सरकार उनके आर्थिक स्वावलम्बन, स्वास्थ्य, शैक्षणिक प्रगति, रो राज्यपाल ने कहा कि महिलाएं तभी सशक्त होंगी जब हर परिवार में बेटियों के स्वास्थ्य और उनकी अच्छी शिक्षा तथा स्वावलम्बन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा । उन्हें अच्छी शिक्षा के अवसर दिए जाएं। पौष्टिक भोजन मिले तथा समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। राज्यपाल ने बाल विवाह, अंधविश्वास, तंत्र-मंत्र, अशिक्षा आदि कुरीतियों से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता के लिए कार्य करने का आव्हान महिलाओं से किया। उन्होंने कहा कि एक नारी यदि एक अच्छी मां बनती है तो वह समाज और देश को सबकुछ दे देती है। राज्यपाल ने आयुष्मान योजना की महिला हितग्राहियों को गोल्डन कार्ड वितरित किए। स्मारिका का विमोचन किया। चिकित्सा एवं समाज कल्याण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने के लिए आयोजक संस्था द्वारा प्रदत्त सेवा रत्न अंलकार सम्मान से नेत्र रोग चिकित्सक डॉ. पवन स्थापक को अंतकृत किया। राज्यपाल ने अमरकंटक प्रवास के दौरान बच्चों को साहित्य-पुस्तकें देने के लिए कहा था। उन्होंने पुस्तकें मंगाकर आज विजय आनंद मरावी को सौंपकर बच्चों में वितरित करने के लिए कहा। कार्यक्रम में स्वामी श्यामदेवाचार्य, सुश्री रेखा दीदी, डॉ राजकुमार आचार्य ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर महापौर डॉ स्वाति सदानंद गोडबोले, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति एवं गणमान्य नागरिक एवं महिलाएं मौजूद थीं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

anandi ben

राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल ने कहा है कि भारतीय समाज की ताकत सशक्त नारी ही है। वह मजबूत समाज की आधार शिला है। मानव कल्याण की भावना, कर्त्तव्य, सृजनशीलता और ममता को सर्वोपरि मानते हुए भारतीय महिलाओं ने माँ के रूप में अपनी सर्वोपरि भूमिका निभायी। राष्ट्र निर्माण और विकास के लिये विशेष दायित्व का निर्वहन रामायण-महाभारत काल से अब तक किया है। राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल, जबलपुर के होम साइंस कॉलेज के प्रेक्षागृह में आयोजित सशक्त महिला-समर्थ भारत कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। राज्यपाल ने कहा कि माता, पत्नी, बहन, बेटी सभी भूमिकाओं में संस्कृति, संस्कार और परम्पराओं के संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी महिलाओं की है। वह सामाजिक, शैक्षणिक और धार्मिक क्षेत्रों में भी सक्रिय भूमिका निभाती हैं । भावी पीढ़ी के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण होती है। समर्थ भारत के लिये सशक्त महिला की भागीदारी को सुनिश्चित करने और प्रोत्साहित करने के लिये सरकार उनके आर्थिक स्वावलम्बन, स्वास्थ्य, शैक्षणिक प्रगति, रो राज्यपाल ने कहा कि महिलाएं तभी सशक्त होंगी जब हर परिवार में बेटियों के स्वास्थ्य और उनकी अच्छी शिक्षा तथा स्वावलम्बन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा । उन्हें अच्छी शिक्षा के अवसर दिए जाएं। पौष्टिक भोजन मिले तथा समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। राज्यपाल ने बाल विवाह, अंधविश्वास, तंत्र-मंत्र, अशिक्षा आदि कुरीतियों से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता के लिए कार्य करने का आव्हान महिलाओं से किया। उन्होंने कहा कि एक नारी यदि एक अच्छी मां बनती है तो वह समाज और देश को सबकुछ दे देती है। राज्यपाल ने आयुष्मान योजना की महिला हितग्राहियों को गोल्डन कार्ड वितरित किए। स्मारिका का विमोचन किया। चिकित्सा एवं समाज कल्याण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने के लिए आयोजक संस्था द्वारा प्रदत्त सेवा रत्न अंलकार सम्मान से नेत्र रोग चिकित्सक डॉ. पवन स्थापक को अंतकृत किया। राज्यपाल ने अमरकंटक प्रवास के दौरान बच्चों को साहित्य-पुस्तकें देने के लिए कहा था। उन्होंने पुस्तकें मंगाकर आज विजय आनंद मरावी को सौंपकर बच्चों में वितरित करने के लिए कहा। कार्यक्रम में स्वामी श्यामदेवाचार्य, सुश्री रेखा दीदी, डॉ राजकुमार आचार्य ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर महापौर डॉ स्वाति सदानंद गोडबोले, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति एवं गणमान्य नागरिक एवं महिलाएं मौजूद थीं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

anandi ben

राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल ने कहा है कि भारतीय समाज की ताकत सशक्त नारी ही है। वह मजबूत समाज की आधार शिला है। मानव कल्याण की भावना, कर्त्तव्य, सृजनशीलता और ममता को सर्वोपरि मानते हुए भारतीय महिलाओं ने माँ के रूप में अपनी सर्वोपरि भूमिका निभायी। राष्ट्र निर्माण और विकास के लिये विशेष दायित्व का निर्वहन रामायण-महाभारत काल से अब तक किया है। राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल, जबलपुर के होम साइंस कॉलेज के प्रेक्षागृह में आयोजित सशक्त महिला-समर्थ भारत कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। राज्यपाल ने कहा कि माता, पत्नी, बहन, बेटी सभी भूमिकाओं में संस्कृति, संस्कार और परम्पराओं के संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी महिलाओं की है। वह सामाजिक, शैक्षणिक और धार्मिक क्षेत्रों में भी सक्रिय भूमिका निभाती हैं । भावी पीढ़ी के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण होती है। समर्थ भारत के लिये सशक्त महिला की भागीदारी को सुनिश्चित करने और प्रोत्साहित करने के लिये सरकार उनके आर्थिक स्वावलम्बन, स्वास्थ्य, शैक्षणिक प्रगति, रो राज्यपाल ने कहा कि महिलाएं तभी सशक्त होंगी जब हर परिवार में बेटियों के स्वास्थ्य और उनकी अच्छी शिक्षा तथा स्वावलम्बन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा । उन्हें अच्छी शिक्षा के अवसर दिए जाएं। पौष्टिक भोजन मिले तथा समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। राज्यपाल ने बाल विवाह, अंधविश्वास, तंत्र-मंत्र, अशिक्षा आदि कुरीतियों से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता के लिए कार्य करने का आव्हान महिलाओं से किया। उन्होंने कहा कि एक नारी यदि एक अच्छी मां बनती है तो वह समाज और देश को सबकुछ दे देती है। राज्यपाल ने आयुष्मान योजना की महिला हितग्राहियों को गोल्डन कार्ड वितरित किए। स्मारिका का विमोचन किया। चिकित्सा एवं समाज कल्याण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने के लिए आयोजक संस्था द्वारा प्रदत्त सेवा रत्न अंलकार सम्मान से नेत्र रोग चिकित्सक डॉ. पवन स्थापक को अंतकृत किया। राज्यपाल ने अमरकंटक प्रवास के दौरान बच्चों को साहित्य-पुस्तकें देने के लिए कहा था। उन्होंने पुस्तकें मंगाकर आज विजय आनंद मरावी को सौंपकर बच्चों में वितरित करने के लिए कहा। कार्यक्रम में स्वामी श्यामदेवाचार्य, सुश्री रेखा दीदी, डॉ राजकुमार आचार्य ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर महापौर डॉ स्वाति सदानंद गोडबोले, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति एवं गणमान्य नागरिक एवं महिलाएं मौजूद थीं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

anandi ben

राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल ने कहा है कि भारतीय समाज की ताकत सशक्त नारी ही है। वह मजबूत समाज की आधार शिला है। मानव कल्याण की भावना, कर्त्तव्य, सृजनशीलता और ममता को सर्वोपरि मानते हुए भारतीय महिलाओं ने माँ के रूप में अपनी सर्वोपरि भूमिका निभायी। राष्ट्र निर्माण और विकास के लिये विशेष दायित्व का निर्वहन रामायण-महाभारत काल से अब तक किया है। राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल, जबलपुर के होम साइंस कॉलेज के प्रेक्षागृह में आयोजित सशक्त महिला-समर्थ भारत कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। राज्यपाल ने कहा कि माता, पत्नी, बहन, बेटी सभी भूमिकाओं में संस्कृति, संस्कार और परम्पराओं के संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी महिलाओं की है। वह सामाजिक, शैक्षणिक और धार्मिक क्षेत्रों में भी सक्रिय भूमिका निभाती हैं । भावी पीढ़ी के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण होती है। समर्थ भारत के लिये सशक्त महिला की भागीदारी को सुनिश्चित करने और प्रोत्साहित करने के लिये सरकार उनके आर्थिक स्वावलम्बन, स्वास्थ्य, शैक्षणिक प्रगति, रो राज्यपाल ने कहा कि महिलाएं तभी सशक्त होंगी जब हर परिवार में बेटियों के स्वास्थ्य और उनकी अच्छी शिक्षा तथा स्वावलम्बन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा । उन्हें अच्छी शिक्षा के अवसर दिए जाएं। पौष्टिक भोजन मिले तथा समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। राज्यपाल ने बाल विवाह, अंधविश्वास, तंत्र-मंत्र, अशिक्षा आदि कुरीतियों से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता के लिए कार्य करने का आव्हान महिलाओं से किया। उन्होंने कहा कि एक नारी यदि एक अच्छी मां बनती है तो वह समाज और देश को सबकुछ दे देती है। राज्यपाल ने आयुष्मान योजना की महिला हितग्राहियों को गोल्डन कार्ड वितरित किए। स्मारिका का विमोचन किया। चिकित्सा एवं समाज कल्याण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने के लिए आयोजक संस्था द्वारा प्रदत्त सेवा रत्न अंलकार सम्मान से नेत्र रोग चिकित्सक डॉ. पवन स्थापक को अंतकृत किया। राज्यपाल ने अमरकंटक प्रवास के दौरान बच्चों को साहित्य-पुस्तकें देने के लिए कहा था। उन्होंने पुस्तकें मंगाकर आज विजय आनंद मरावी को सौंपकर बच्चों में वितरित करने के लिए कहा। कार्यक्रम में स्वामी श्यामदेवाचार्य, सुश्री रेखा दीदी, डॉ राजकुमार आचार्य ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर महापौर डॉ स्वाति सदानंद गोडबोले, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति एवं गणमान्य नागरिक एवं महिलाएं मौजूद थीं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

anandi ben

राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल ने कहा है कि भारतीय समाज की ताकत सशक्त नारी ही है। वह मजबूत समाज की आधार शिला है। मानव कल्याण की भावना, कर्त्तव्य, सृजनशीलता और ममता को सर्वोपरि मानते हुए भारतीय महिलाओं ने माँ के रूप में अपनी सर्वोपरि भूमिका निभायी। राष्ट्र निर्माण और विकास के लिये विशेष दायित्व का निर्वहन रामायण-महाभारत काल से अब तक किया है। राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल, जबलपुर के होम साइंस कॉलेज के प्रेक्षागृह में आयोजित सशक्त महिला-समर्थ भारत कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। राज्यपाल ने कहा कि माता, पत्नी, बहन, बेटी सभी भूमिकाओं में संस्कृति, संस्कार और परम्पराओं के संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी महिलाओं की है। वह सामाजिक, शैक्षणिक और धार्मिक क्षेत्रों में भी सक्रिय भूमिका निभाती हैं । भावी पीढ़ी के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण होती है। समर्थ भारत के लिये सशक्त महिला की भागीदारी को सुनिश्चित करने और प्रोत्साहित करने के लिये सरकार उनके आर्थिक स्वावलम्बन, स्वास्थ्य, शैक्षणिक प्रगति, रो राज्यपाल ने कहा कि महिलाएं तभी सशक्त होंगी जब हर परिवार में बेटियों के स्वास्थ्य और उनकी अच्छी शिक्षा तथा स्वावलम्बन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा । उन्हें अच्छी शिक्षा के अवसर दिए जाएं। पौष्टिक भोजन मिले तथा समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। राज्यपाल ने बाल विवाह, अंधविश्वास, तंत्र-मंत्र, अशिक्षा आदि कुरीतियों से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता के लिए कार्य करने का आव्हान महिलाओं से किया। उन्होंने कहा कि एक नारी यदि एक अच्छी मां बनती है तो वह समाज और देश को सबकुछ दे देती है। राज्यपाल ने आयुष्मान योजना की महिला हितग्राहियों को गोल्डन कार्ड वितरित किए। स्मारिका का विमोचन किया। चिकित्सा एवं समाज कल्याण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने के लिए आयोजक संस्था द्वारा प्रदत्त सेवा रत्न अंलकार सम्मान से नेत्र रोग चिकित्सक डॉ. पवन स्थापक को अंतकृत किया। राज्यपाल ने अमरकंटक प्रवास के दौरान बच्चों को साहित्य-पुस्तकें देने के लिए कहा था। उन्होंने पुस्तकें मंगाकर आज विजय आनंद मरावी को सौंपकर बच्चों में वितरित करने के लिए कहा। कार्यक्रम में स्वामी श्यामदेवाचार्य, सुश्री रेखा दीदी, डॉ राजकुमार आचार्य ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर महापौर डॉ स्वाति सदानंद गोडबोले, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति एवं गणमान्य नागरिक एवं महिलाएं मौजूद थीं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

anandi ben

राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल ने कहा है कि भारतीय समाज की ताकत सशक्त नारी ही है। वह मजबूत समाज की आधार शिला है। मानव कल्याण की भावना, कर्त्तव्य, सृजनशीलता और ममता को सर्वोपरि मानते हुए भारतीय महिलाओं ने माँ के रूप में अपनी सर्वोपरि भूमिका निभायी। राष्ट्र निर्माण और विकास के लिये विशेष दायित्व का निर्वहन रामायण-महाभारत काल से अब तक किया है। राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल, जबलपुर के होम साइंस कॉलेज के प्रेक्षागृह में आयोजित सशक्त महिला-समर्थ भारत कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। राज्यपाल ने कहा कि माता, पत्नी, बहन, बेटी सभी भूमिकाओं में संस्कृति, संस्कार और परम्पराओं के संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी महिलाओं की है। वह सामाजिक, शैक्षणिक और धार्मिक क्षेत्रों में भी सक्रिय भूमिका निभाती हैं । भावी पीढ़ी के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण होती है। समर्थ भारत के लिये सशक्त महिला की भागीदारी को सुनिश्चित करने और प्रोत्साहित करने के लिये सरकार उनके आर्थिक स्वावलम्बन, स्वास्थ्य, शैक्षणिक प्रगति, रो राज्यपाल ने कहा कि महिलाएं तभी सशक्त होंगी जब हर परिवार में बेटियों के स्वास्थ्य और उनकी अच्छी शिक्षा तथा स्वावलम्बन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा । उन्हें अच्छी शिक्षा के अवसर दिए जाएं। पौष्टिक भोजन मिले तथा समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। राज्यपाल ने बाल विवाह, अंधविश्वास, तंत्र-मंत्र, अशिक्षा आदि कुरीतियों से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता के लिए कार्य करने का आव्हान महिलाओं से किया। उन्होंने कहा कि एक नारी यदि एक अच्छी मां बनती है तो वह समाज और देश को सबकुछ दे देती है। राज्यपाल ने आयुष्मान योजना की महिला हितग्राहियों को गोल्डन कार्ड वितरित किए। स्मारिका का विमोचन किया। चिकित्सा एवं समाज कल्याण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने के लिए आयोजक संस्था द्वारा प्रदत्त सेवा रत्न अंलकार सम्मान से नेत्र रोग चिकित्सक डॉ. पवन स्थापक को अंतकृत किया। राज्यपाल ने अमरकंटक प्रवास के दौरान बच्चों को साहित्य-पुस्तकें देने के लिए कहा था। उन्होंने पुस्तकें मंगाकर आज विजय आनंद मरावी को सौंपकर बच्चों में वितरित करने के लिए कहा। कार्यक्रम में स्वामी श्यामदेवाचार्य, सुश्री रेखा दीदी, डॉ राजकुमार आचार्य ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर महापौर डॉ स्वाति सदानंद गोडबोले, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति एवं गणमान्य नागरिक एवं महिलाएं मौजूद थीं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

anandi ben

राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल ने कहा है कि भारतीय समाज की ताकत सशक्त नारी ही है। वह मजबूत समाज की आधार शिला है। मानव कल्याण की भावना, कर्त्तव्य, सृजनशीलता और ममता को सर्वोपरि मानते हुए भारतीय महिलाओं ने माँ के रूप में अपनी सर्वोपरि भूमिका निभायी। राष्ट्र निर्माण और विकास के लिये विशेष दायित्व का निर्वहन रामायण-महाभारत काल से अब तक किया है। राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल, जबलपुर के होम साइंस कॉलेज के प्रेक्षागृह में आयोजित सशक्त महिला-समर्थ भारत कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। राज्यपाल ने कहा कि माता, पत्नी, बहन, बेटी सभी भूमिकाओं में संस्कृति, संस्कार और परम्पराओं के संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी महिलाओं की है। वह सामाजिक, शैक्षणिक और धार्मिक क्षेत्रों में भी सक्रिय भूमिका निभाती हैं । भावी पीढ़ी के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण होती है। समर्थ भारत के लिये सशक्त महिला की भागीदारी को सुनिश्चित करने और प्रोत्साहित करने के लिये सरकार उनके आर्थिक स्वावलम्बन, स्वास्थ्य, शैक्षणिक प्रगति, रो राज्यपाल ने कहा कि महिलाएं तभी सशक्त होंगी जब हर परिवार में बेटियों के स्वास्थ्य और उनकी अच्छी शिक्षा तथा स्वावलम्बन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा । उन्हें अच्छी शिक्षा के अवसर दिए जाएं। पौष्टिक भोजन मिले तथा समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। राज्यपाल ने बाल विवाह, अंधविश्वास, तंत्र-मंत्र, अशिक्षा आदि कुरीतियों से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता के लिए कार्य करने का आव्हान महिलाओं से किया। उन्होंने कहा कि एक नारी यदि एक अच्छी मां बनती है तो वह समाज और देश को सबकुछ दे देती है। राज्यपाल ने आयुष्मान योजना की महिला हितग्राहियों को गोल्डन कार्ड वितरित किए। स्मारिका का विमोचन किया। चिकित्सा एवं समाज कल्याण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने के लिए आयोजक संस्था द्वारा प्रदत्त सेवा रत्न अंलकार सम्मान से नेत्र रोग चिकित्सक डॉ. पवन स्थापक को अंतकृत किया। राज्यपाल ने अमरकंटक प्रवास के दौरान बच्चों को साहित्य-पुस्तकें देने के लिए कहा था। उन्होंने पुस्तकें मंगाकर आज विजय आनंद मरावी को सौंपकर बच्चों में वितरित करने के लिए कहा। कार्यक्रम में स्वामी श्यामदेवाचार्य, सुश्री रेखा दीदी, डॉ राजकुमार आचार्य ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर महापौर डॉ स्वाति सदानंद गोडबोले, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति एवं गणमान्य नागरिक एवं महिलाएं मौजूद थीं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

anandi ben

राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल ने कहा है कि भारतीय समाज की ताकत सशक्त नारी ही है। वह मजबूत समाज की आधार शिला है। मानव कल्याण की भावना, कर्त्तव्य, सृजनशीलता और ममता को सर्वोपरि मानते हुए भारतीय महिलाओं ने माँ के रूप में अपनी सर्वोपरि भूमिका निभायी। राष्ट्र निर्माण और विकास के लिये विशेष दायित्व का निर्वहन रामायण-महाभारत काल से अब तक किया है। राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल, जबलपुर के होम साइंस कॉलेज के प्रेक्षागृह में आयोजित सशक्त महिला-समर्थ भारत कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। राज्यपाल ने कहा कि माता, पत्नी, बहन, बेटी सभी भूमिकाओं में संस्कृति, संस्कार और परम्पराओं के संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी महिलाओं की है। वह सामाजिक, शैक्षणिक और धार्मिक क्षेत्रों में भी सक्रिय भूमिका निभाती हैं । भावी पीढ़ी के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण होती है। समर्थ भारत के लिये सशक्त महिला की भागीदारी को सुनिश्चित करने और प्रोत्साहित करने के लिये सरकार उनके आर्थिक स्वावलम्बन, स्वास्थ्य, शैक्षणिक प्रगति, रो राज्यपाल ने कहा कि महिलाएं तभी सशक्त होंगी जब हर परिवार में बेटियों के स्वास्थ्य और उनकी अच्छी शिक्षा तथा स्वावलम्बन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा । उन्हें अच्छी शिक्षा के अवसर दिए जाएं। पौष्टिक भोजन मिले तथा समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। राज्यपाल ने बाल विवाह, अंधविश्वास, तंत्र-मंत्र, अशिक्षा आदि कुरीतियों से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता के लिए कार्य करने का आव्हान महिलाओं से किया। उन्होंने कहा कि एक नारी यदि एक अच्छी मां बनती है तो वह समाज और देश को सबकुछ दे देती है। राज्यपाल ने आयुष्मान योजना की महिला हितग्राहियों को गोल्डन कार्ड वितरित किए। स्मारिका का विमोचन किया। चिकित्सा एवं समाज कल्याण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने के लिए आयोजक संस्था द्वारा प्रदत्त सेवा रत्न अंलकार सम्मान से नेत्र रोग चिकित्सक डॉ. पवन स्थापक को अंतकृत किया। राज्यपाल ने अमरकंटक प्रवास के दौरान बच्चों को साहित्य-पुस्तकें देने के लिए कहा था। उन्होंने पुस्तकें मंगाकर आज विजय आनंद मरावी को सौंपकर बच्चों में वितरित करने के लिए कहा। कार्यक्रम में स्वामी श्यामदेवाचार्य, सुश्री रेखा दीदी, डॉ राजकुमार आचार्य ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर महापौर डॉ स्वाति सदानंद गोडबोले, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति एवं गणमान्य नागरिक एवं महिलाएं मौजूद थीं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

imarti devi

  महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवी ने आज सुबह अंकुर स्कूल स्थित आँगनवाड़ी केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी आँगनवाड़ियों में बिजली और पानी की व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करें। अगर कहीं परेशानी आ रही हो, तो वे स्वयं ऊर्जा मंत्री से इस संबंध में चर्चा करेंगी। श्रीमती इमरती देवी ने कहा कि शासन द्वारा बालिकाओं में स्वच्छता की आदत को बढ़ावा देने की योजना को मूर्तरूप दिया जा रहा है। इस योजना में आँगनवाड़ी से सम्बद्ध 12 वर्ष से अधिक उम्र की बच्चियों को दो वर्ष के लिए नि:शुल्क सेनटरी नेपकिन दिया जायेगा। महिला बाल विकास मंत्री ने आँगनवाड़ी में उपस्थित लगभग 82 बच्चों, दस दात्री महिलाओं तथा 6 गर्भवती महिलाओं से सीधा संवाद किया और मंगल दिवस, मातृ वंदना योजना तथा आँगनवाड़ियों में दिये जा रहे भोजन आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की। श्रीमती इमरती देवी ने बच्चों को चॉकलेट और बिस्कुट भी वितरित किये।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

kamlnath

  मुख्यमंत्री  कमल नाथ गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को छिन्दवाड़ा जिला मुख्यालय में राष्ट्र ध्वज फहरायेंगे और आमजन को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ परेड की सलामी भी लेंगे। राज्य शासन ने प्रदेश के विभिन्न जिला मुख्यालयों पर राष्ट्र ध्वज फहराने और जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के लिये मंत्रीगण को जिले निर्धारित कर आवंटित किये हैं। मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री नर्मदा प्रसाद प्रजापति नरसिंहपुर में और मध्यप्रदेश विधानसभा की उपाध्यक्ष सुश्री हिना लिखिराम काँवरे बालाघाट में ध्वजारोहण करेंगी। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज जारी आदेश के अनुसार मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ खरगोन जिला मुख्यालय पर, श्री सज्जन सिंह वर्मा देवास, श्री हुकुम सिंह कराड़ा शाजापुर, डॉ. गोविन्द सिंह भिण्ड, श्री बाला बच्चन बड़वानी, श्री आरिफ अकील सीहोर, श्री बृजेन्द्र सिंह राठौर टीकमगढ़, श्री प्रदीप जायसवाल सिवनी, श्री लाखन सिंह यादव मुरैना, श्री तुलसीराम सिलावट खंडवा, श्री गोविन्द सिंह राजपूत सागर, श्रीमती इमरती देवी ग्वालियर, श्री ओमकार सिंह मरकाम डिण्डोरी, डॉ. प्रभुराम चौधरी रायसेन, श्री प्रियव्रत सिंह राजगढ़, श्री सुखदेव पांसे बैतूल, श्री उमंग सिंघार धार, श्री हर्ष यादव विदिशा, श्री जयवर्धन सिंह गुना, श्री जीतू पटवारी इंदौर, श्री कमलेश्वर पटेल सीधी, श्री लखन घनघोरिया जबलपुर, श्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया अशोकनगर, श्री पी.सी. शर्मा होशंगाबाद, श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर शिवपुरी, श्री सचिन सुभाष यादव रतलाम, श्री सुरेन्द्र सिंह हनी बघेल झाबुआ और श्री तरूण भनोत मंडला जिला मुख्यालय पर ध्वजारोहण करेंगे। जिन 20 जिला मुख्यालय पर जिला कलेक्टर ध्वजारोहण करेंगे उनमें श्योपुर, दतिया, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, अलीराजपुर, बुरहानपुर, हरदा, दमोह, पन्ना, छतरपुर, कटनी, रीवा, शहडोल, अनूपपुर, उज्जैन, उमरिया, सिंगरौली, सतना और निवाड़ी शामिल हैं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

kamlnath

    मुख्यमंत्री  कमल नाथ से सिंबायोसिस स्किल यूनिवर्सिटी की प्रोचांसलर सुश्री स्वाति मजूमदार ने आज मंत्रालय में सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री नाथ को सुश्री मजूमदार ने स्मृति चिन्ह और वर्ष 2019 का कैलेंडर भेंट किया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

kamlnath

  मुख्यमंत्री  कमल नाथ से भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रदेश कॉडर के वर्ष 2017 के प्रोबेशनर अधिकारियों ने आज मंत्रालय में सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर महानिदेशक प्रशासन अकादमी श्री ए. पी. श्रीवास्तव भी मौजूद थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

kamalnath

  कमलनाथ सरकार के मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह के बाद भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पहली अनौपचारिक बैठक हुई। बैठक में मंत्रियों ने मुख्यमंत्री कमलनाथ से कहा कि बिजली बिल की वसूली में अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। इस पर तत्काल रोक लगाई जाए। सूत्रों के मुताबिक, अनौपचारिक कैबिनेट बैठक में मंत्रियों ने कहा कि बिजली कंपनियां किसानों को नोटिस दे रही हैं। जब्ती बना रही हैं। इससे किसान परेशान हो रहे हैं। इसके साथ ही मंत्रियों ने कर्ज माफी को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि पार्टी ने इतना बड़ा फैसला लिया है तो इसे किसानों तक पहुंचाना चाहिए कि कांग्रेस ने कर्ज से मुक्ति दिलाई है। मंत्रियों में से डॉ. गोविंद सिंह, सुखदेव पांसे, जीतू पटवारी, तुलसीराम सिलावट, ओमकार सिंह मरकाम व तरुण भनोत ने विचार रखे। सूत्र बताते हैं कि अनौपचारिक बैठक में मुख्यमंत्री नाथ ने मंत्रियों को काम और आने-जाने के लिए समय का ध्यान रखने की नसीहत दी। वहीं, उन्होंने कांग्रेस संगठन को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि यह मातृ संस्था है और इसीलिए पहली कैबिनेट की अनौपचारिक बैठक यहां रखी गई है। मंत्रियों से कहा कि वे अपने क्षेत्र और उसके आसपास के क्षेत्र में विकास के काम करें। सबको मिलकर काम करना है और वचन पत्र के हिसाब से काम करें। अनौपचारिक बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ और मंत्रियों को भीड़ के बीच से गुजरना पड़ा। पीसीसी के मुख्यद्वार पर कमांडों को खड़ा कर बंद कर दिया गया तो दूसरे प्रवेश द्वार से मंत्रियों का प्रवेश कराया गया। यहां भी भीड़ के कारण पुलिस ने घेरा बनाकर मंत्रियों को भीतर प्रवेश कराया। मुख्यमंत्री को ताले तोड़कर बैठक स्थल तक पहुंचना पड़ा। मंत्रियों को धक्का-मुक्की के बीच अंदर प्रवेश कराया गया। वहीं, लिंक रोड पर शिवाजी चौक से लेकर चिनार पार्क के सामने कई बार जाम के हालात बने।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

रेलवे बीना-इटारसी में सोलर ऊर्जा से बिजली पैदा करेगा

भोपाल रेलवे स्टेशन के बाद अब रेलवे बीना और इटारसी में भी सोलर ऊर्जा से बिजली पैदा करेगा। इसे लेकर रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी है। बीना में सोलर प्लांट बनाने का काम शुरू कर दिया है। यहां 1000 मेगावाट बिजली पैदा करने का लक्ष्य रखा गया है। इटारसी में भी सोलर ऊर्जा से बिजली बनाने का प्लान है। लेकिन, बीना में प्रस्तावित प्लांट का काम पूरा होने के बाद इटारसी में काम चालू किया जाएगा। सोलर ऊर्जा से बनने वाली बिजली का उपयोग रेलवे स्टेशन व रेलवे में दफ्तरों में किया जाएगा। इन दो सेक्शनों में बिजली उपयोग करने के बाद जो बिजली बचेगी उसे ओएचई लाइन से जोड़कर ट्रेनों के संचालन में दी जाएगी। भोपाल स्टेशन के प्लेटफार्म के शेडों की छतों पर सोलर पैनल लगाए गए थे। यह काम गुजरात की एक निजी कंपनी को दिया गया था। कंपनी ने पांच प्लेटफार्म के शेडों पर ये पैनल लगवा कर बिजली बनाना शुरू कर दिया है। एक प्लेटफार्म पर 150 मेगावाट बिजली बनाने का लक्ष्य रखा है। इस तरह 750 मेगावाट बिजली बनाने का लक्ष्य है। इसमें से करीब 50 फीसदी बिजली बनने लगी है, जो स्टेशन के उपयोग में खर्च की जा रही है। वहीं भोपाल स्टेशन की तर्ज पर हबीबगंज स्थित डीआरएम दफ्तर की छत पर भी सोलर पैनल लगाए गए हैं, यहां भी बिजली बन रही है जो दफ्तरों में उपयोग की जा रही है। भोपाल रेल मंडल में सोलर पैनल से 1000 मेगावाट बिजली पैदा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह बिजली अकेले रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों पर लगे शेडों की छतों पर पैनल लगाकर बनाई जानी है। बीना प्लांट में तो अलग से बिजली तैयार की जाएगी। प्लेटफार्मों के शेड पर जो कंपनी सोलर पैनल से बिजली तैयार कर रही है वह रेलवे को फ्री में बिजली नहीं देगी। बल्कि रेलवे को एक यूनिट बिजली के बदले 5 रुपए 20 पैसे तक चुकाने होंगे। ऐसा इसलिए होगा, क्योंकि सिस्टम लगाने का काम निजी कंपनियां कर रही हैं। रेलवे ने इन कंपनियों को केवल प्लेटफार्म के शेड की छतें दी हैं, बाकी का पूरा खर्च कंपनियां ही उठा रही हैं। इसलिए पैदा होने वाली बिजली पर कंपनी का ही हक होगा। रेलवे को शुल्क चुकाकर बिजली खरीदनी होगी। डीआरएम शोभन चौधरी का कहना है सोलर ऊर्जा से बिजली तैयार करने के प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। भोपाल में बिजली बनने लगी है। अगला लक्ष्य बीना का है। सोलर ऊर्जा से बिजली बनाने से पर्यावरण को नुकसान नहीं होगा। प्राकृतिक संसाधन के दोहन से भी बच सकेंगे

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

bjp mp

  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के टारगेट 'अब की बार 200 पार" को पाने के लिए पार्टी पूरी ताकत लगा रही है। पार्टी ने सर्वे में कमजोर परफॉरमेंस वाले विधायकों को टिकट बदलने के संकेत दे दिए हैं। पिछले ड़ेढ़ साल के दौरान लगभग 67 विधायकों से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ने वन-टू-वन बातचीत की थी। उन सभी को पार्टी के प्रत्याशी केपक्ष में काम करने कहा गया है। सर्वे में बताया गया था कि 67 से अधिक विधायक ऐसे हैं जो अब चुनाव जीतने की स्थिति में नहीं हैं। कई विधायकों के बारे में सर्वे रिपोर्ट में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने, मुलाकात नहीं करने सहित कई तरह की शिकायतें भी प्राप्त हुई थीं। सत्ता और संगठन पिछले डेढ़ साल से इन्हें कामकाज सुधारने की सलाह दे रहा था। बार-बार उनसे कहा गया था कि कार्यकर्ता नाराज रहेंगे तो आप किसके भरोसे चुनाव लड़ोगे। इसके बावजूद विधायक अपना परफॉरमेंस नहीं सुधार पाए। पार्टी सूत्रों के मुताबिक जिन विधायकों के टिकट काटे जा रहे हैं, उन्हें उनके विधानसभा क्षेत्र की सर्वे रिपोर्ट से काफी पहले अवगत करा दिया गया था। रिपोर्ट में एक-एक वर्ग से लेकर वार्ड-मोहल्ले और गांव में विधायक के कामकाज और कार्यकर्ताओं के साथ उनके समन्वय सहित आम जनता की नजर में उनकी छवि का बिंदुवार उल्लेख किया गया है। गौरतलब है कि इस रिपोर्ट के आधार पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे के वक्त विधायकों के परफारमेंस पर विस्तार से चर्चा हुई थी। इसमें बताया गया था कि लगभग 70 विधायक ऐसे हैं जो अब चुनाव जीतने की स्थिति में नहीं हैं। कमजोर परफारमेंस वले इन विधायकों को लेकर पार्टी की कवायद काफी पहले से चल रही है। हर विधायक के साथ बातचीत में उनके विधानसभा क्षेत्र की सर्वे रिपोर्ट भी साथ रखी गई थी। विधायकों को बाकायदा बताया गया कि उनके इलाके में सरकार की ओर से कितने विकास कार्य करवाए गए हैं। उनके इलाके में कांग्रेस की स्थिति क्या है। दलित वोट बैंक विधायक से कितना नाराज है। अल्पसंख्यक वोटों में विधायक को लेकर किस तरह की नाराजी है। इस तरह हर एक पहलू से विधायकों को अवगत कराया गया था। उन्हें समय भी दिया गया था कि वे अपना परफारमेंस सुधार सकते हैं। विधायकों से कहा था कि कार्यकताओं के साथ समन्वय बढ़ाएं। सर्वे रिपोर्ट में कई विधायकों के बारे में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने, मुलाकात नहीं करने सहित कई तरह की शिकायतें भी प्राप्त हुई थीं। इसके बाद उन्हें सुधार करने का मौका भी दिया, फिर भी कोई खास बदलाव नहीं आया। बीजेपी के प्रदेश प्रभारी डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे  ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के कार्यों का समय-समय पर आकलन होता रहता है। सभी का परफॉरमेंस पार्टी और मुख्यमंत्री के समक्ष स्पष्ट है। पार्टी की राय भी स्पष्ट है कि सिर्फ जीतने वाले प्रत्याशी को ही टिकट दिया जाएगा ।   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

डिजियाना की स्‍कार्पियो से 60 लाख रुपए जब्‍त

छतरपुर  आदर्श आचार संहिता के दौरान सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक स्कार्पियो वाहन से 60 लाख रुपए कैश जब्त कि या है। पुलिस ने कै श जब्त कर मामला इनकम टैक्स विभाग को सौंप दिया है। उधर जिस डिजियाना कंपनी के वाहन से यह कैश जब्त कि या गया है उसने जिला कलेक्टर को पैन कार्ड नंबर सहित दस्तावेज सौंपे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस द्वारा संपूर्ण जिले में वाहनों की नियमित चेकिंग की जा रही है। इसी के तहत सोमवार को जिला मुख्यालय के महोबा रोड पर आरटीओ कार्यालय के पास पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर सरबई से छतरपुर के लिए आ रही एक नीले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी क्रमांक एमपी 16 सी 8759 को रोककर जब पुलिस ने तलाशी ली तो उसमें से 60 लाख रुपए की बड़ी रकम नगद प्राप्त हुई। पुलिस ने स्कॉर्पियो में सवार तीन व्यक्तियों अरविन्द्र कु मार, अनिल सोलंकी और एक अन्य से पूछताछ की और बाद में रुपए जब्त कर मामला इनकम टैक्स विभाग के सुपुर्द कर दिया। सोमवार को जिस स्कार्पियो वाहन से बड़ी रकम जब्त की गई वह वाहन और कर्मचारी जिले में बालू का ठेका लेने वाली डिजियाना कंपनी के हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए छतरपुर जिला आयकर अधिकारी रामचंद्र और अनुविभागीय अधिकारी कमलेशपुरी भी पहुंच गए हैं। कंपनी ने तुरंत इस मामले में सक्रिय होकर छतरपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश भंडारी के नाम एक आवेदन देकर बताया है कि कंपनी छतरपुर जिले की के न नदी में नेहरा, बारबंद1, बारबंद2, बारीखेड़ा नामक बालू की खदानें चलाती है। पुलिस द्वारा पकड़ी गई रकम कंपनी के एक्सिस बैंक के खाता क्रमांक 917020075930197 में जमा करने के लिए लाया जा रहा था। डिजियाना कंपनी ने अपना पेन नम्बर बताते हुए कहा कि उनकी पकड़ी गई रकम पूरी तरह से वैध है। बहरहाल, मामले का पर्दाफाश आयकर विभाग की जांच के बाद माना जा रहा है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

balaghat

  पेड न्यूज को लेकर चुनाव आयोग अभी से काफी सतर्कता बरत रहा है। 2013 के विधानसभा चुनाव में सर्वाधिक 37 पेड न्यूज के मामले बालाघाट में सामने आए थे। कुल 486 शिकायतें हुई थीं, जिनमें 172 को सही पाते हुए खर्च उम्मीदवारों के खाते में जोड़ा गया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वीएल कांताराव ने सभी कलेक्टर और रिटर्निंग ऑफिसरों को पेड न्यूज के मामले में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि पिछले विधानसभा चुनाव में 486 पेड न्यूज की शिकायतें सामने आई थीं। जिला स्तरीय समिति ने 237 मामलों को पेड न्यूज मानकर प्रकरण पंजीबद्ध कर उम्मीदवरों को नोटिस थमाए थे। 17 मामलों में उम्मीदवारों ने पेड न्यूज को स्वीकार करते हुए खर्च खाते में शामिल करने की सहमति दी थी। वहीं, अपील आदि प्रक्रिया के बाद 155 मामलों को भी पेड न्यूज माना गया और खर्च निर्वाचन व्यय में जोड़ा गया। बालाघाट के बाद उज्जैन में 30, नीमच 18, रीवा 14, खंडवा 13, ग्वालियर 11, इंदौर 8, छतरपुर और कटनी में 6-6 और सतना में चार प्रकरण पेड न्यूज के बने थे। सत्तारूढ़ होने के बावजूद चुनाव के दौरान शिकायत करने में कांग्रेस से आगे भाजपा है। चुनाव आयोग के राष्ट्रीय पोर्टल पर भाजपा ने 46 शिकायतें दर्ज कराई हैं तो कांग्रेस 15 तक ही पहुंच सकी। पोर्टल पर कुल 781 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें से 507 का निराकरण हो चुका है और 274 लंबित हैं। वहीं, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में शिकायत देने की बात की जाए तो कांग्रेस बहुत आगे है। यहां कांग्रेस ने आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक 27 शिकायतें दी हैं तो भाजपा की ओर से मात्र आठ शिकायत ही की गईं। आम आदमी और समाजवादी पार्टी की ओर से एक-एक शिकायत दर्ज कराई गई हैं। बाकी 10 शिकायतें अन्य व्यक्तियों की ओर से की गई हैं।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

nabard

नाबार्ड की राष्ट्र स्तरीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री मेले में शामिल हुईं राज्यपालएमपी की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने कहा है कि महिला स्व-सहायता समूह सामाजिक कुरीतियों और नशे जैसी बुराई को समाप्त करने में योगदान करें। श्रीमती पटेल मंगलवार को भोपाल में नाबार्ड द्वारा आयोजित स्व-सहायता समूहों, शिल्पकारों तथा कृषि उत्पादन संगठनों के उत्पादों की राष्ट्र-स्तरीय प्रदर्शनी- सह-बिक्री मेले के समापन समारोह को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि गांधी जयंती पर अगर हम सब गांधी जी के जीवन से जुड़ी छोटी-छोटी बातों जैसे नशा न करना तथा सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लें, तो यह गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्रीमती पटेल ने कहा कि विश्व के सभी देश अपने राष्ट्र को पुरूष के रूप में मानते हैं। केवल हमारा देश है जो भारत माता के रूप में पूजा जाता है। इसलिए हमारे देश में महिलाओं का सदियों से सम्मान किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने चरखा चला कर हमें आजादी दिलाई, हजारों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने बिना भेदभाव किये देश के लिए प्राण न्यौछावर कर दिये और आज हम जातीवाद की समस्या से ही जूझ रहे हैं। श्रीमती पटेल ने कहा कि आज हमें सोचना पड़ेगा कि हमें देश के लिए क्या करना है। जब देश हित, देश प्रेम, गरीबों की सहायता, सभी को शिक्षा और सभी के विकास में सब मिलकर सहयोग करेंगे, तभी प्रधानमंत्री की सबका साथ-सबका विकास की सोच साकार रूप ले सकेगी। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने देश के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने की सोच को बढ़ावा दिया। प्रधानमंत्री जी ने गांधी जी की मंशानुसार योजनाएं बनाकर अंतिम व्यक्ति तक उनका लाभ पहुँचाने का प्रयास किया है। मेले में कृषि उत्पादन आयुक्त, श्री पी सी मीणा, प्रमुख सचिव कृषि श्री राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव सहकारिता श्री के सी गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक श्री योगेंद्र सिंह, महाप्रबंधक यूनियन बैंक आफ इंडिया श्री जे एस चौहान, तथा अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और प्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, कृषक और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraj singh

मुख्यमंत्री ने सीहोर जिले को दी 342 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम नांदनेर में विशाल जनसभा में बताया कि राज्य सरकार ने बिजली बिल माफी योजना के अंतर्गत प्रदेश में गरीबों और अन्य जरूरतमंदों के 5 हजार 200 करोड़ रुपये के बकाया बिजली बिल माफ कर दिये हैं। इसके साथ ही इन सबको प्रति माह अधिकतम 200 रुपये के बिल पर बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है। श्री चौहान ने ग्राम नांदनेर में 342 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य की श्रेणी से निकालकर विकसित राज्य की श्रेणी में स्थापित करने में राज्य सरकार सफल रही है। अब प्रदेश को समृद्ध राज्य का दर्जा दिलाने के लिये सभी संभव प्रयास शुरू किये गये हैं। विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्होंने लोगों का आव्हान किया कि अधिकारपूर्वक योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। श्री चौहान ने बताया कि ग्राम नांदनेर तथा इसके आसपास के गाँवों में किसानों को लिफ्ट इरीगेशन के माध्यम से सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाई जायेगी। इस मौके पर जिले के प्रभारी, लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला मरेठा, अन्य जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण और किसान मौजूद थे। दिवंगत हेड कांस्टेबल को दी श्रृद्धांजलि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज बुधनी-शाहगंज मार्ग पर पुलिस विभाग की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने पर दु:ख व्यक्त किया। श्री चौहान ने बस में ड्यूटी पर आ रहे हेड कांस्टेबल श्री अशोक सिंह की मृत्यु हो जाने पर शोक-संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रृद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में दिवंगत हेड कांस्टेबल श्री अशोक सिंह के परिवार के साथ राज्य सरकार खड़ी है। परिवार को सभी संभव सहायता उपलब्ध करवाई जायेगी।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

वूमन प्रेस क्लब

    शहरी महिलाओं के साथ-साथ ग्रामीण महिलाओं से सतत संवाद और उनके बौद्धिक स्तर में वृद्धि के प्रयास करना जरूरी है। यह कार्य शासकीय और अशासकीय संस्थाओं को मिलकर करना होगा। जनसम्पर्क, जल-संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने वूमन प्रेस क्लब द्वारा आयोजित जन-संवाद कार्यक्रम में यह बात कही। इस अवसर पर महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस भी उपस्थित थीं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने महिला कल्याण, सार्वजनिक क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका आदि मुद्दों पर सवाल पूछे, जिनके उन्हें समाधान कारक जवाब मिले। डॉ. मिश्र विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं और प्रश्नों के सटीक उत्तर दिये। कार्यक्रम में पत्रकारिता के विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस अवसर पर कुलपति  जगदीश उपासने भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी से संबंधित प्रीति त्रिपाठी निर्देशित फ़िल्म के अंश भी दिखाये गये।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

वूमन प्रेस क्लब

    शहरी महिलाओं के साथ-साथ ग्रामीण महिलाओं से सतत संवाद और उनके बौद्धिक स्तर में वृद्धि के प्रयास करना जरूरी है। यह कार्य शासकीय और अशासकीय संस्थाओं को मिलकर करना होगा। जनसम्पर्क, जल-संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने वूमन प्रेस क्लब द्वारा आयोजित जन-संवाद कार्यक्रम में यह बात कही। इस अवसर पर महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस भी उपस्थित थीं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने महिला कल्याण, सार्वजनिक क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका आदि मुद्दों पर सवाल पूछे, जिनके उन्हें समाधान कारक जवाब मिले। डॉ. मिश्र विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं और प्रश्नों के सटीक उत्तर दिये। कार्यक्रम में पत्रकारिता के विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस अवसर पर कुलपति  जगदीश उपासने भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी से संबंधित प्रीति त्रिपाठी निर्देशित फ़िल्म के अंश भी दिखाये गये।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

narottm mishra

एमपी के जनसम्पर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने आज भोपाल में  साप्ताहिक समाचार पत्र कृषक जगत के मध्यप्रदेश के विकास पर केन्द्रित विशेषांक का विमोचन किया। विशेषांक में कृषि और सिंचाई के माध्यम से प्रदेश में आई समृद्धि का ब्यौरा सफलता कहानियों के साथ प्रकाशित किया गया है। विशेषांक विमोचन अवसर पर अखबार के संपादक  सुनील गंगराड़े और श्रीमती साधना गंगराड़े मौजूद थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 सब रजिस्ट्रार अशोक को घूस लेते लोकायुक्त पुलिस ने पकड़ा

स्टांप शुल्क की रजिस्ट्री जारी करने के लिए मांग रहे थे रिश्वत भोपाल के आईएसबीटी स्थित रजिस्ट्रार ऑफिस में पदस्थ सब रजिस्ट्रार अशोक शर्मा को लोकायुक्त पुलिस ने 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते दबोचा। एक ई-सर्विस प्रोवाइडर से ये रिश्वत तीन करोड़ पांच लाख रुपए के जमा स्टांप शुल्क की रजिस्ट्री जारी करने के लिए मांगी जा रही थी। सब रजिस्ट्रार ने कुल जमा स्टांप शुल्क पर .2 फीसदी कमीशन मांगा था।   पंजाबी बाग निवासी राजेश दुबे ई-सर्विस प्रोवाइडर हैं। उन्होंने रजिस्ट्री के लिए तीन करोड़ पांच लाख रुपए स्टांप शुल्क ऑनलाइन जमा कर दिया था।  राजेश के मुताबिक रजिस्ट्री लेने की बारी आई तो शर्मा अपना कमीशन मांगने लगे। बोले कि इतने स्टांप शुल्क पर .2 फीसदी कमीशन दे दो, जो 61 हजार रुपए होता है। परेशान होने के बाद राजेश ने दोबारा बात की तो अशोक बोले कि चलो 61 नहीं तो 50 हजार ही दे देना। इस पर राजेश ने 30 हजार रुपए की बात की तो अशोक ने कहा कि 40 हजार रुपए पर फाइनल करते हैं। इस बीच 25 सितंबर को राजेश ने लोकायुक्त पुलिस से इसकी शिकायत कर दी।    बाबुओं ने फैला दिया कि हमला हो गया:  टीआई सलिल शर्मा ने बताया कि रिकॉर्डिंग में 40 हजार रुपए रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हो गई थी। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे राजेश को अशोक शर्मा ऑफिस भेजा गया। अशोक ने रिश्वत की रकम लेकर अपने  ड्रॉज में रख ली। राजेश का इशारा मिलते ही योजना के तहत वहां पहले से मौजूद लोकायुक्त की टीम ने अशोक को ट्रैप कर लिया। कार्रवाई शुरू होते ही रजिस्ट्रार ऑफिस के बाबुओं ने फैला दिया कि सब रजिस्ट्रार पर किसी ने हमला कर दिया है। वहां के कर्मचारियों के साथ-साथ रजिस्ट्री कराने आए लोग भी दहशत में आ गए। अफसरों को लोकायुक्त पुलिस ने जैसे ही ट्रैप कार्रवाई की जानकारी दी, सभी अपने-अपने स्थान पर चले गए।    टीम ने अशोक के ड्रॉज से रिश्वत में लिए गए 40 हजार रुपए जब्त कर लिए। सूत्रों के मुताबिक कार्रवाई के दौरान सब रजिस्ट्रार ने टीम से कहा कि हम भी पुलिस परिवार से जुड़े हैं। बताया जा रहा है कि उनके बड़े भाई अनिल शर्मा इंदौर देहात के डीआईजी हैं। अशोक वर्ष 1995 में एमपी पीएससी के जरिए सब रजिस्ट्रार बने और उनकी पहली पोस्टिंग ग्वालियर में हुई।   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraj singh

  मुख्यमंत्री ने 9.48 लाख किसानों के खातों में ट्रांसफर किये प्रोत्साहन राशि के 853 करोड़ एमपी के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने होशंगाबाद जिले के पिपरिया में कहा कि खेती की लागत घटाने के लिये खेतों में नई तकनीक का उपयोग किया जायेगा। जैविक खेती और यूनिक खेती को बढ़ावा दिया जायेगा। श्री चौहान किसान महा-सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के अंतर्गत 9 लाख 48 हजार किसानों के बैंक खातों में 853 करोड़ प्रोत्साहन राशि आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर की। मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना में किसानों को दी गई प्रोत्साहन राशि में से चना उत्पादक 14 हजार 573 किसानों के बैंक खातों में 4 करोड़ 88 लाख, मसूर उत्पादक 187 किसानों के बैंक खातों में 374 लाख, सरसो उत्पादक 93 किसानों के बैंक खातों 181 लाख तथा मूंग उत्पादक 26 हजार 501 किसानों के खाते में 57 करोड़ 7 लाख रूपये राशि प्रदान की गई। श्री चौहान ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना में हितग्राही मयूर डाबर को डिजीटल लाण्ड्री शुरू करने के लिये 24 लाख रूपये का ऋण स्वीकृति पत्र, नीरज साहू को हैण्डलूम शॉप के लिये 7 लाख रूपये का ऋण स्वीकृति पत्र, कृषक समृद्धि योजना में प्रतीकात्मक रूप से कृषक मान सिंह गुर्जर को एक लाख 600, खुशीलाल को 75 हजार और अशोक को 60 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। संबल योजना में अनुग्रह राशि के रूप में हेमराज को 4 लाख एवं गुल्लू को 2 लाख रूपये की सहायता राशि प्रदान की। श्री चौहान ने विकलांग पेंशन, सरल बिजली बिल माफी योजना के हितग्राहियों को भी प्रतीकात्मक स्वरूप सहायता राशि और प्रमाण-पत्र प्रदान किये। मुख्यमंत्री द्वारा 27.89 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पिपरिया में 27 करोड़ 89 लाख रूपये लागत के 20 कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया। इन कार्यों में 8 करोड़ 24 लाख रूपये लागत रूपये के 5 कार्यों का लोकार्पण और 19 करोड़ 65 लाख रूपये लागत के 15 कार्यों का भूमि-पूजन शामिल है। किसान महा-सम्मेलन में जिले के प्रभारी मंत्री श्री जालम सिंह पटेल, सांसद श्री राव उदय प्रताप सिंह, विधायक श्री ठाकुरदास नागवंशी, मुख्यमंत्री श्री चौहान की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री कुशल पटेल, म.प्र. सिविल सप्लाई कार्पोरेशन के अध्यक्ष श्री हीतेश वाजपेयी, म.प्र. खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री शिव चौबे, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री भरत सिंह राजपूत, अन्य जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या किसान और ग्रामीण शामिल हुए।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

bhopal

36वीं वार्षिक राष्ट्रीय पुलिस प्रशिक्षण संगोष्ठी का समापन समारोह सम्पन्न  एमपी की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने वार्षिक राष्ट्रीय पुलिस प्रशिक्षण के मौके पर संगोष्ठी के समापन समारोह में कहा कि आम जनता का जो विश्वास पुलिस पर है, उस छवि को बरकरार रखने का हर संभव प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब पुलिस पर चुनौतियों का सामना करने का अवसर आता है, तो वह किसी बात की परवाह किये बगैर अपने दायित्व का निर्वाह करती है। राज्यपाल ने पुलिस अधिकारियों से मृदुभाषी, जनोन्मुखी, भरोसेमंद तथा व्यावसायिक बनने का संकल्प लेने के लिये कहा। राज्यपाल ने कहा कि िडजिटल टेक्नोलॉजी ने फोरेंसिक साइंस को नई ताकत दी है। पहले तो सारी टेस्टिंग, इन्वेस्टीगेशन आदि फिजिकली ही करना पड़ते थे। डिजिटल टेक्नोलॉजी ने इन कार्यों को आसान कर दिया है। इससे युवाओं को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम देश के नागरिकों की प्राइवेसी के लिए तो चुनौती है। यह नेशनल सिक्योरिटी की दृष्टि से भारत सहित पूरी दुनिया के लिए भी बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि पुलिस आधिकारियों का कर्तव्य है कि वे अपराधियों के खिलाफ ऐसे ठोस सबूत इकट्ठा कर पेश करें, जिससे अदालत को जल्द फैसला लेने का मजबूत आधार उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि पुलिस सखी योजना महिलाओं पर हो रहे अपराधों को रोकने के लिए बहुत लाभदायक है। इस योजना को राष्ट्रीय स्तर पर लागू करने पर विचार किया जाना चाहिए। पुलिस महानिदेशक श्री ए.पी.महेश्वरी ने कहा कि पुलिस को जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखना चाहिए ताकि जनता से उनकी नजदीकी संबंध स्थापित रहें। उन्होंने कहा कि देश में होने वाले भौगोलिक, सामाजिक परिवर्तनों के कारण पुलिस की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में विदेशों से आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी निरंतर वृद्धि हो रही है इसलिए पर्यटकों की सुरक्षा का उचित प्रबंध करना भी पुलिस का दायित्व है, ताकि देश की विश्व में छवि खराब न हो। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक श्री ए.पी.महेश्वरी, अपर मुख्य सचिव गृह श्री मलय श्रीवास्तव, डायरेक्टर सीएपीटी श्री पवन श्रीवास्तव, डायरेक्टर डीआरएनडीडी र्डॉ अनुपमा चन्द्रा उपस्थित थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ऐसे नर्सिंग होम, जो रिहायशी क्षेत्र में पहले से स्थापित हैं, उनको नहीं हटाया जायेगा। भविष्य में मास्टर प्लान में नर्सिंग होम के लिये रिहायशी क्षेत्रों में जगह सुरक्षित रखने के संबंध में प्रावधान किये जायेंगे। श्री चौहान आज यहाँ अपने निवास पर चिकित्सकों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन में 14 मेडिकल एसोशिएशन के प्रतिनिधि, शासकीय एवं निजी मेडिकल कॉलेजों के जूनियर डॉक्टर शामिल हुए। श्री चौहान ने कहा कि चिकित्सा विद्यार्थियों की स्कॉलरशिप बढ़ायी जायेगी। इस संबंध में अगली केबिनेट में निर्णय लिया जायेगा। श्री चौहान ने कहा कि नर्सिंग होम्स को अब केवल बीस दिन के अंदर फॉयर एनओसी मिल जायेगी। इसे लोक सेवा गारंटी कानून में लाया जायेगा। उन्होंने कहा कि नर्सिंग होम के लिये एनएबीएच की अनिवार्यता दो साल तक समाप्त की जा रही है। इन दो सालों में नर्सिंग होम इसकी औपचारिकताएँ पूरी कर लें। नर्सिंग होम में मरीज की मृत्यु पर बिना जाँच के धारा 304 नहीं लगाने के संबंध में एक समिति बनायी गई है। समिति में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और नर्सिंग होम एसोसिएशन के एक सदस्य चिकित्सक को शामिल किया जायेगा। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों के कैडर फॉर्मेशन के लिये वित्त मंत्री की अध्यक्षता में एक कमेटी बनायी गई है, जो इस संबंध में जल्दी ही निर्णय लेगी। मेडिकल कॉलेज के शिक्षकों की समयबद्ध पदोन्नति के संबंध में भी विचार किया जायेगा। श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की स्वास्थ्य के क्षेत्र में विश्व की सबसे बड़ी आयुष्मान भारत योजना को क्रियान्वित करने में शासकीय और निजी चिकित्सा मेडिकल स्टॉफ का योगदान एवं सहयोग महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि इस योजना में संबल योजना के लाभान्वित परिवारों को भी जोड़ा गया है। श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में डॉक्टरों की कमी पूरी करने और स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत बनाने के लिये मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। यह सिलसिला आगे भी चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने चिकित्सा समुदाय को हर संभव सहयोग दिया और चिकित्सा समुदाय ने भी संकट के समय लोगों की भरपूर सेवा की है। श्री चौहान ने कहा कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश मिलने पर उनकी पढ़ाई का खर्चा सरकार उठायेगी। पैसों के अभाव में प्रतिभाशाली बच्चे पीछे नहीं रहने चाहिये। स्वास्थ्य मंत्री श्री रूस्तम सिंह, अपर मुख्य सचिव श्री राधेश्याम जुलानिया और नर्सिंग होम एसोसिएशन के पदाधिकारी सम्मेलन में उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

हाथियों के रहवास चिन्हित होंगे

एमपी के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में हाथियों के आगमन के संभावित स्थलों को चिन्हित किया जाये, ताकि राज्य में उनका उचित और सुरक्षित रहवास हो सके। उन्होंने कहा कि मानव और वन्य प्राणियों के हितों के संरक्षण की संतुलित और व्यवहारिक नीति पर कार्य किया जाये, ताकि उनके मध्य किसी प्रकार का संघर्ष नहीं हो। श्री चौहान ने आज मंत्रालय में राज्य वन्य प्राणी बोर्ड की 17वीं बैठक में यह बात कही। श्री चौहान ने कहा कि वन्य प्राणी द्वारा फसलों की क्षति पर किसानों को राजस्व संहिता के अंतर्गत प्रावधान कर राहत राशि दी जा रही है। लोक सेवा गारंटी कानून के अंतर्गत त्वरित सहायता दिये जाने के प्रावधान किये गये हैं। उन्होंने कहा कि अवैध उत्खनन को रोकने के लिये जनसहभागिता से सघन प्रयास किये गये हैं। खदानों को पंचायतों के सुर्पुद कर दिया गया है, ताकि ग्रामीणजन स्वयं उनका नियमन और नियंत्रण करे सकें। उन्होंने कहा कि कुनोपालपुर क्षेत्र वन्य प्राणी आबादी से समृद्ध हुआ है। रातापानी और रानी दुर्गावती अभ्यारण्य में भी वन्य प्राणियों की संख्या बढ़ी है। बैठक में बताया गया कि प्रदेश की ओर से उड़ीसा को एक जोड़ा बाघ प्रदाय किया गया है। नर एवं मादा बाघ को बांधव टाइगर रिजर्व से ले जा कर सतकोसिया टाइगर रिजर्व में सफलतापूर्वक छोड़ा गया है। इसी तरह नौरादेही अभ्यारण्य में भी एक जोड़ा बाघ की पुनर्स्थापना की गई है। बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान के स्वर्ण जयंती अवसर पर भारतीय डाकतार विभाग द्वारा विशेष आवरण जारी किया गया है। अखिल भारतीय बाघ गणना कार्यक्रम के तहत बाघ, सहभक्षी, अहेर प्रजातियों एवं उनके रहवास का वर्ष 2018 में फरवरी से मार्च माह के दौरान अनुश्रवण किया गया। फेज-वन के चार चक्रों में प्राप्त आंकड़ों की 2014 के आँकड़ों से तुलना की गई। इसमें बाघ उपस्थिति क्षेत्र में लगभग दोगुनी वृद्धि परिलक्षित हुई है। वर्ष 2014 में 717 बीटों में बाघों की उपस्थिति के चिन्ह मिले थे। वर्तमान में 1400 से अधिक बीटों में उपस्थिति के चिन्ह मिले हैं। बैठक में बोर्ड के अशासकीय सदस्यों ने विभिन्न गतिविधियों की सराहना की। साथ ही, अधिक बेहतर प्रयासों के संबंध में सुझाव भी दिये। इस मौके पर विगत बैठक के पालन-प्रतिवेदन का अनुमोदन किया गया। बैठक में वन मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार, मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह तथा वन्य प्राणी बोर्ड के शासकीय और अशासकीय सदस्य मौजूद थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraj singh

मुख्यमंत्री द्वारा रक्तदान शिविर का शुभारंभ और यातायात उद्यान में पौध-रोपण  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि संपूर्ण प्रदेश में 17 से 25 सितम्बर तक सेवा कार्य होंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज शासकीय मोतीलाल नेहरू महाविद्यालय मेंरक्तदान शिविर और यातायात उद्यान में पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने महाविद्यालय में रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया और यातायात उद्यान में पौध-रोपण किया। इस अवसर पर सांसद श्री आलोक संजर, महापौर श्री आलोक शर्मा, अध्यक्ष नगर निगम श्री सुरजीत सिंह चौहान और विधायक श्री सुरेन्द्रनाथ सिंह उपस्थित थे। रक्तदान-जीवनदान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि रक्तदान जीवनदान है। उन्होंने रक्तदाताओं को दूसरों को जीवन देने के लिये बधाई दी। श्री चौहान ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को प्रदेश की साढ़े सात करोड़ जनता की ओर से जन्म दिवस की बधाई दी। उन्होंने बताया कि श्री मोदी के जन्म दिवस से पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती तक संपूर्ण प्रदेश में सामाजिक सहयोग से निरंतर सेवा के कार्य निरंतर किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी नया भारत बनाने में जुटे हैं। मध्यप्रदेश की जनता उनके साथ खड़ी है। रक्तदान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रक्तदाता छात्र-छात्राएं मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं के साथ सेल्फी भी खिंचवाई। वृक्ष है, तो मानव जीवन है मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वृक्ष है, तो मानव जीवन है। उन्होंने बताया कि लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का जन्म दिवस प्रदेश में सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। श्री चौहान ने कहा कि सेवा ही सबसे बड़ा उपहार है। संपूर्ण प्रदेश में नागरिक सेवा कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का मान-सम्मान बढ़ा है। देश लगातार हर क्षेत्र में नई ऊँचाईयों को छू रहा है। हमारी अर्थ-व्यवस्था दुनिया में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने यातायात पार्क में आम का पौधा लगाया।        

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraj singh

मुख्यमंत्री द्वारा रक्तदान शिविर का शुभारंभ और यातायात उद्यान में पौध-रोपण  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि संपूर्ण प्रदेश में 17 से 25 सितम्बर तक सेवा कार्य होंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज शासकीय मोतीलाल नेहरू महाविद्यालय मेंरक्तदान शिविर और यातायात उद्यान में पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने महाविद्यालय में रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया और यातायात उद्यान में पौध-रोपण किया। इस अवसर पर सांसद श्री आलोक संजर, महापौर श्री आलोक शर्मा, अध्यक्ष नगर निगम श्री सुरजीत सिंह चौहान और विधायक श्री सुरेन्द्रनाथ सिंह उपस्थित थे। रक्तदान-जीवनदान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि रक्तदान जीवनदान है। उन्होंने रक्तदाताओं को दूसरों को जीवन देने के लिये बधाई दी। श्री चौहान ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को प्रदेश की साढ़े सात करोड़ जनता की ओर से जन्म दिवस की बधाई दी। उन्होंने बताया कि श्री मोदी के जन्म दिवस से पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती तक संपूर्ण प्रदेश में सामाजिक सहयोग से निरंतर सेवा के कार्य निरंतर किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी नया भारत बनाने में जुटे हैं। मध्यप्रदेश की जनता उनके साथ खड़ी है। रक्तदान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रक्तदाता छात्र-छात्राएं मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं के साथ सेल्फी भी खिंचवाई। वृक्ष है, तो मानव जीवन है मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वृक्ष है, तो मानव जीवन है। उन्होंने बताया कि लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का जन्म दिवस प्रदेश में सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। श्री चौहान ने कहा कि सेवा ही सबसे बड़ा उपहार है। संपूर्ण प्रदेश में नागरिक सेवा कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का मान-सम्मान बढ़ा है। देश लगातार हर क्षेत्र में नई ऊँचाईयों को छू रहा है। हमारी अर्थ-व्यवस्था दुनिया में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने यातायात पार्क में आम का पौधा लगाया।        

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

narendr modi

  एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री मोदी के रूप में देश को एक सशक्त और दूरदर्शी नेतृत्व मिला है। श्री मोदी के नेतृत्व में आज पूरे विश्व में  भारत का गौरव बढ़ा है। उन्होंने श्री मोदी के सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की ईश्वर से  कामना की है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

anandi ben patel

इंजीनियर दिवस पर उत्कृष्ट इंजीनियर हुए सम्मानित एमपी की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने कहा है कि भारत की भूमि इंजीनियरिंग की प्रयोगशाला रही है। भारत में कई ऐसे इंजीनियर हुए, जिन्होंने अकल्पनीय को कल्पनीय बनाया और इंजीनियरिंग के दुनिया में चमत्कार कहे जाने वाले उदाहरण प्रस्तुत किये। देश के इंजीनियर पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। राज्यपाल ने यह बात यहां इंजीनियर दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले इंजीनियरों को शाल, श्रीफल और स्मृति चिंह भेंट कर सम्मानित किया। समारोह का आयोजन मध्यप्रदेश यांत्रिकी सेवा संघ द्वारा किया गया। राज्यपाल श्रीमती पटेल ने कहा कि देश के विकास और नागरिकों की समृद्धि में इंजीनियरों की भूमिका संरक्षक की तरह है। देश को ईमानदार, कर्मठ और समय के प्रति वचनबद्ध इंजीनियरों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा किइंजीनियर आधुनिक तकनीक का उपयोग कर निर्माण को गुणवत्तापूर्ण बनाने का प्रयास करें।युवा इंजीनियर देश के निर्माण में ईमानदारी और समय के प्रति वचनबद्ध होकर कार्य करें।राज्यपाल ने कहा किहमारे देश में सदियों पहले बनी कई इमारतें उत्कृष्ट इंजीनियरिंग कौशलता का प्रमाण है। लालकिला, ताजमहल, कई राजाओं के महल, नदियों पर बने घाट आज भी मौजूद है। राज्यपाल श्रीमती पटेल ने कहा कि भारत में उत्कृष्ट नौकरी के अवसर देने में इंजीनियरिंग का क्षेत्र बहुत विकसित है। जब बात इंजीनियरिंग की सर्वश्रेष्ठ शाखाअथवा सबसे अधिक वेतन वाली शाखाओं के चयन की आती है, तो छात्र अक्सर भ्रमित हो जाते हैं। वर्तमान में इंजीनियरिंग की सही शाखा का चुनाव करना बहुत मुश्किल है। इंजीनियरिंग के क्षेत्रों में कम्प्यूटर साइंस/आईटी इंजीनियरिंग पिछले दशक में भारतीय अर्थ-व्यवस्था की मुख्य आधार के रूप में उभरी है। श्रीमती पटेल ने कहा कि आधुनिकता और इंजीनियरिंग के बढ़ते प्रभाव से हमें मानवता को नहीं भूलना चाहिए। पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए इंजीनियरों को स्वयं विचार करना चाहिए। सहकारिता मंत्री श्री विश्वास सारंग ने कहा कि मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से विकसित राज्य बनाने में इंजीनियरों का महत्वपूर्ण योगदान है। समाज और देश के विकास में इंजीनियरों की भूमिका को भुलाया नहीं जा सकता है। मध्यप्रदेश यांत्रिकी सेवा संघ के अध्यक्ष श्री अखिलेष उपाध्याय ने अतिथियों का स्वागत किया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

narottm mishra

जनसम्पर्क, जल-संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा है कि आम आदमी की खुशहाली राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता है। संबल योजना सहित जन-कल्याण की विभिन्न योजनाएँ इसी उद्देश्य के साथ क्रियान्वित की जा रही हैं। डॉ. मिश्र आज दतिया विधानसभा क्षेत्र की बड़ौनी नगर पंचायत में 5 लाख रुपये लागत के सामुदायिक भवन का लोकार्पण करने के बाद ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। जनसम्पर्क मंत्री ने दतिया भ्रमण के दौरान वकीलों से भेंट की और पोषण जागरूकता रथ को झंडी दिखाकर ग्रामीण अंचलों के लिए रवाना किया। कार्यक्रम में पाठ्य-पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष श्री अवधेश नायक, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रजनी प्रजापति, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री सूत्रकार, अन्य जन-प्रतिनिधि भी उपस्थित थे  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

digvijay singh

  कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के भोपाल दौरे को लेकर प्रदेश कांग्रेस की गुटबाजी एक बार फिर उजागर हुई है। यहां भेल दशहरा मैदान पर प्रदेश के लगभग सभी बड़े नेताओं के पोस्टर और कटआउट लगाए गए हैं, लेकिन इनमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के पोस्टर और कटआउट गायब हैं। इससे दिग्विजय समर्थक नाराज हो गए हैं। इधर SC/ST एक्ट को लेकर करणी सेना द्वारा राहुल गांधी के विरोध की घोषणा के बाद करणी सेना के नेता सुरेंद्र सिंह को नजरबंद कर लिया है। राहुल गांधी के भोपाल पहुंचने से पहले कांग्रेस की अंदरुनी सियासत में बवाल आ गया है। मामला सभा स्थल पर दिग्विजय सिंह के कटआउट नहीं लगने का है। दरअसल भेल दशहरा मैदान पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कमलनाथ, ज्योतिरादित्या सिंधिया, सुरेश पचौरी, अजय सिंह सहित सभी बड़े नेताओं के कटआउट लगे हैं। यहां तक की विवेक तन्खा, शोभा ओझा, कांतिलाल भूरिया और अरुण यादव के भी बड़े-बड़े कटआउट सभा स्थल पर लगे हैं, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कटआउट नहीं लगाए गए हैं। इससे दिग्गी समर्थकों ने नाराजगी जताई है। कांग्रेस विरोधी जहां इसे पार्टी की गुटबाजी से जोड़कर देख रहे हैं वहीं पार्टी के भीतर भी इसे लेकर बवाल मच गया है। कांग्रेसी नेता इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। इधर इस बारे में जब दिग्विजय सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद अपना कटआउट हटाने को कहा था। दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे रोज अपना चेहरा देख लेते हैं, इसलिए उन्हें अपना चेहरा दिखाने के लिए कटउट की जरुरत नहीं है। वहीं पूरे मामले को लेकर भाजपा ने निशाना साधा है। भाजपा प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस में हर कोई मुख्यमंत्री बनना चाहता है। वहां कमलनाथ और सिंधिया के अलावा दूसरे नेता भी मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। इसलिए खुद को दिखाने के लिए दिग्विजय का कटआउट नहीं लगवाया। लालघाटी से दोपहर करीब 1 बजे राहुल गांधी का रोड शो शुरू हुआ । रोड़ शो लालघाटी से वीआईपी गेस्ट हाउस, इमामी गेट, सदर मंजिल, कमला पार्क, पॉलिटेक्निक चौराहा, बाण गंगा, रोशनपुरा चौराहा, अपेक्स बैंक, पीसीसी, ज्योति टॉकीज, चेतक ब्रिज, कस्तूरबा नगर तिराहे से अन्ना नगर होता हुआ दशहरा भेल मैदान पहुंचा।   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

kamla jamre

  एक शिक्षक होना महज नौकरी नहीं है, बल्कि एक महत्वपूर्ण सामाजिक दायित्व है। देश में आने वाली पीढ़ी कैसी होगी, यह एक शिक्षक की सोच पर ही निर्भर करता है। प्राथमिक स्कूल के शिक्षक की जवाबदारी तो और अधिक महत्वपूर्ण होती है। इसी भावना के साथ बड़वानी जिले में राजपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय क्रमांक-4 की शिक्षिका सुश्री कमला जमरे ने बच्चों को शिक्षित करने के लिये अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।  राजपुर प्राथमिक विद्यालय क्रमांक-4 की शिक्षिका सुश्री कमला जमरे ने स्वयं के खर्च से स्मार्ट क्लॉस के लिये सुविधायें जुटाई हैं। उन्होंने एलसीडी टी.व्ही., शुद्ध पेयजल के लिये आर.ओ. मशीन, रेडियो और म्यूजिक सिस्टम स्कूल के लिये खरीदे हैं। शिक्षिका सुश्री कमला ने विद्यालय परिसर में जन-भागीदारी से बगीचा भी तैयार करवाया है, जहाँ बच्चों के लिये झूला और फिसलपट्टी लगवायी है। इसी शाला में पदस्थ एक अन्य शिक्षिका सुश्री राखी सोनी ने बच्चों को स्वच्छ पर्यावरण में रखने, पढ़ाने की जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है। जन शिक्षक श्री नवीन गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र की अन्य दो प्राथमिक शालाओं में भी एलसीडी टी.व्ही. के माध्यम से बच्चों को पढ़ाने की पहल शुरू की गई है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

harda

  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज हरदा जिले में कहा कि सिराली को नगर परिषद बनाया जायेगा और यहाँ महाविद्यालय भवन का निर्माण करवाया जायेगा। उन्होंने रहटगाँव में महाविद्यालय खोलने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री आज सिराली और खिरकिया में 119 करोड़ के निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण तथा भूमि-पूजन करने के बाद विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर हरदा में 100 सीटर बालिका छात्रावास और 100 सीटर बालक छात्रावास, निर्वाचन विभाग के 1500 ईवीएम गोडाउन का भूमि-पूजन किया। इसी के साथ, स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल मांदला, पीपल्या, मोरगढ़ी, शासकीय हाई स्कूल रामटेकरेयत हायर सेकेण्डरी मॉडल स्कूल चेकड़ी, बालिका छात्रावास चारुवा, शासकीय हाई स्कूल भवन जटपुरामॉल, शासकीय हायर सेकेण्डरी कन्या स्कूल सिराली, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नयापुरा, सोडलपुर, सोनतलाई, हंडिया, रहटगाँव, टिमरनी और धौलपुरकलां के भवनों का शिलान्यास किया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

khandava

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना का लाभ अब उन विद्यार्थियों को भी मिलेगा, जिन्होंने सीबीएसई सिलेबस के तहत बारहवीं में 80 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। खंडवा में  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह घोषणा करते हुए कहा कि पूर्व में 85 प्रतिशत की सीमा को घटाकर 80 प्रतिशत कर दिया जाएगा। श्री चौहान ने खंडवा में 500 बिस्तर के अत्याधुनिक अस्पताल खोलने की भी घोषणा की। श्री चौहान ने खंडवा में 200 करोड़ रुपए लागत के मेडिकल कॉलेज भवन का लोकार्पण करते हुए कॉलेज में बीएससी नर्सिंग कॉलेज खोलने की घोषणा की। 10 वर्षो में 2500 मेडिकल सीट बढ़ी खण्डवा में प्रदेश का दसवां मेडिकल कॉलेज आज से प्रारंभ हो गया है। वर्ष 1946 में प्रदेश में पहला मेडिकल कॉलेज ग्वालियर में खुला। वर्ष 1963 तक कुल 5 मेडिकल कॉलेज बड़े शहरों में खोले गये। इसके बाद 45 वर्षों के लंबे अंतराल में कोई भी मेडिकल कॉलेज प्रदेश में नहीं खुला। वर्ष 2009 में सागर में छठवाँ मेडिकल कॉलेज खुला और अब वर्ष 2018 में एक वर्ष में ही 4 नये मेडिकल कॉलेज खण्डवा, विदिशा, दतिया और रतलाम में खोले जा रहे हैं। मुख्यमंत्री की जन-स्वास्थ्य के प्रति संवेदना एवं प्रबल संकल्प शक्ति के फलस्वरूप तीन और मेडिकल कॉलेज वर्ष 2019 में सिवनी, छतरपुर तथ सतना में खोलने की स्वीकृति प्रदान की गई हैं। वर्ष 1946 से 1963 तक एमबीबीएस की मात्र 600 सीटें होती थीं, जो विगत 10 वर्ष में ही बढ़कर 4 गुना से भी अधिक अर्थात् 2500 सीटें हो जायेगी। यही नहीं, इस वर्ष 2018 में एक ही कैलेण्डर वर्ष में 4 नये मेडिकल कॉलेज एक साथ खुलना मध्यप्रदेश के इतिहास में एक स्वर्णिय अध्याय हैं। अब प्रदेश में प्रतिवर्ष 2500 डाक्टर तैयार होंगे। श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में वर्ष 1964 के बाद से कोई मेडिकल कॉलेज नहीं खोला गया था। सरकार ने आधारभूत संरचना उपलब्ध करवाते हुए नवीन मेडिकल कॉलेज खोले। इससे प्रदेश में डॉक्टरों की कमी दूर होगी। उन्होंने खंडवा मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ पर निमाड़वासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह मेडिकल कालेज इस सत्र से प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री ने छात्र सौरभ पटेल और छात्रा प्रीति मिश्रा को मौके पर ही मेधावी विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना से लाभांवित किया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण के लिए स्वीकृत 200 करोड़ के अतिरिक्त विभिन्न उपकरणों और आवश्यक सामग्री के लिए 300 करोड़ देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने मेडिकल के सभी नव-प्रवेशित विद्यार्थियों को अपनी ओर से हनुमंतिया टूर करवाने के निर्देश स्थानीय प्रशासन को दिए। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, विधायक श्री देवेंद्र वर्मा और सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान ने भी विचार व्यक्त किये। इस मौके पर राज्य सभा सांसद श्री प्रभात झा, विधायक श्रीमती योगिता बोरकर और आयुक्त चिकित्सा शिक्षा श्री शिवशेखर शुक्ला उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraj singh

एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भगवान श्रीकृष्ण से कृपा की वर्षा करने की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा है कि प्रगति और विकास पथ पर प्रदेश-देश लगातार उन्नति करे। सबके जीवन में सुख-समृद्धि, रिद्धी-सिद्धी आये। श्री चौहान ने यह प्रार्थना कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम में की। सर्वधर्म समभाव की परंपरा को आगे बढाते हुए मुख्यमंत्री निवास में श्री कृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव से आज मनाया गया। इस अवसर पर श्री चौहान की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह भी मौजूद थीं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भगवान श्री कृष्ण के श्रीचरणों में नमन करते हुये कृपा और आनंद की वर्षा करने की प्रार्थना की। उन्होंने भक्तगणों का आव्हान किया कि भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन हो जायें। उन्होंने सभी को कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी। सब सुखी, सब निरोगी हों। श्री चौहान ने बताया कि भोपाल सेंट्रल जेल के कार्यक्रम में बंदियों के भक्ति रंग को देख, वे अत्यंत प्रभावित हुये। उन्हें कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के लिये आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति में एक अच्छा इंसान जिंदा रहता है। कई बार विपरीत परिस्थितियों वश जेल जाना पड़ता है। आपातकाल के दौरान उन्हें भी भोपाल जेल में रहना पड़ा था। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भी कारागार में हुआ था। जन्मोत्सव में सेंट्रल जेल भोपाल के बंदियों द्वारा भक्ति संगीत की ऐसी धारा प्रवाहित की गई जिसमें सारा परिवेश भक्तिरस में सराबोर हो गया। भगवान श्रीकृष्ण के भजनों से वातावरण कृष्णमय होकर, पूरी तरह आध्यात्मिक बन गया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने सभी धर्मों के विशिष्ट त्यौहारों और अवसरों पर मुख्यमंत्री निवास में उत्सवों के आयोजन की परंपरा स्थापित की है। इसे गरिमा के साथ आगे बढ़ाते जा रहे हैं। इसी श्रंखला मे आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार पूरी पारंपरिक गरिमा एवं अनुष्ठान से मनाया गया। बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। उत्सव में विधिवत कृष्ण जन्म, मटकी फोड़, पूजन-अर्चन आदि के कार्यक्रम भक्तिपूर्ण उल्लासमय गरिमा के साथ मनाये गये। मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों और श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। श्री चौहान ने शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने श्रीमद् भगवद् गीता के माध्यम से कर्मयोग की शिक्षा दी। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन, भक्ति-ज्ञान और कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। प्रेम, भक्ति और आध्यात्मिक उत्कर्ष उनके दार्शनिक तत्व हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलने का आव्हान करते हुए कहा कि भक्ति, कर्म और ज्ञान मार्ग से ही समाज और प्रदेश के नव-निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा। राज्यपाल ने जन्माष्टमी पर प्रदेशवासियों को दी बधाई राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने जन्माष्टमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्रीमती पटेल ने शुभकामना संदेश में कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण ने दुनिया को सत्य के मार्ग पर चलते हुए कठिनाईयों का सामने करने की सीख दी है। भगवद गीता के उपदेश जनमानस के लिए जीवन दर्शन प्रस्तुत करते हैं। राज्यपाल श्रीमती पटेल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिया गया गीता का ज्ञान विश्व में आज भी प्रासांगिक है। श्रीमती पटेल ने जन्माष्टमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों की सुख- समृद्धि की कामना की है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

madhyprdesh

हानएमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को देर रात सीधी को मिनी स्मार्ट-सिटी बनाने के लिये 21 करोड़ के कार्यो सहित जिले में 600 करोड़ रुपये लागत के निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया। श्री चौहान ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश को विकास और जन-कल्याण के क्षेत्र में देश का नम्बर-1 राज्य बनाया जायेगा। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिये अभियान शुरू कर दिया गया है। राज्य सरकार विकास के साथ-साथ आम जनता की जिंदगी को खुशहाल बनाने के लिये कृत-संकल्पित होकर कार्य कर रही है। श्री चौहान ने प्रदेश में संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों से आग्रह किया कि योजनाओं का लाभ लेने के लिए अधिकारपूर्वक आगे आएँ। उन्होंने कहा कि समाज के कमज़ोर वर्ग को मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध करवाने के लिए संबल योजना आरंभ की गयी है। इसके माध्यम से गरीब परिवारों को पट्टा, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार आदि सुविधा प्रदान की जा रही है। संबल योजना में गरीब परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए राज्य सरकार हर तरह की सुविधाएँ और सहायता मुहैया करवा रही है। उन्होंने लोगों से कहा कि बच्चों की उच्च शिक्षा के ख़र्च की चिन्ता छोड़कर उन्हें ख़ूब पढ़ायें, पूरी व्यवस्था राज्य सरकार करेगी। श्री चौहान ने बताया कि ग़रीब परिवारों के भारी-भरकम बिजली के बिल माफ़ कर उन्हें मात्र 200 रूपये प्रति माह के मान से बिजली देने का निर्णय लिया गया है। सौभाग्य योजना की जानकारी देते हुए श्री चौहान ने कहा कि हर गाँव और मजरे टोले में बिजली पहुँच रही है। अब वह दिन दूर नहीं है, जब हर ग़रीब के घर में बिजली से उजाला होगा। मुख्यमंत्री ने 486 करोड़ 96 लाख रुपये लागत की महान (गुलाब सागर) परियोजना के प्रथम चरण का लोकार्पण किया। यह एक वृहद परियोजना है जो रामपुर नैकिन विकासखंड के खड्डी ग्राम की महान नदी पर निर्मित है। अमरपुर में इसके द्वितीय चरण का भूमि-पूजन रविवार को ही मुख्यमंत्री द्वारा किया गया है। इस योजना के पूर्ण होने पर तहसील रामपुर नैकिन, गोपद बनास, बहरी एवं सिहावल के 167 ग्रामों के 23 हजार 574 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा का विस्तार होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 40 लाख हेक्टेयर में सिंचाईं की व्यवस्था की है। बाणसागर परियोजना के माध्यम से पूरे विन्ध्य क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार किया गया है। गुलाब सागर महान परियोजना के माध्यम से सीधी जिले में सिंचाई का विस्तार किया जा रहा है। इस योजना की पूर्णता के पश्चात् लाभान्वित कृषकों की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति में सुधार होगा, भू-जल स्तर में वृद्धि होगी, पशुओं को पर्याप्त चारा मिलेगा और पानी की उपलब्धता बढ़ेगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

एट्रोसिटी एक्ट

  देशभर में एट्रोसिटी एक्ट को लेकर हंगामा मचा हुआ है। राजनेताओं का घेराव किया जा रहा है। इस एससी/एसटी एक्ट के दुरुपयोग का एक ताजा मामला शहर में सामने आया है। जहां पीड़ित ने आरोपितों पर एससी-एसटी एक्ट की धाराएं बढ़ाने के लिए फर्जी जाति प्रमाण कोर्ट के सामने प्रस्तुत कर दिया। जांच में प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाने के बाद कोर्ट के निर्देश पर एमपीनगर पुलिस ने फरियादी को अब आरोपित बनाते हुए उसके खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। अर्चना गैस एजेंसी के पास शक्ति नगर छोला निवासी 20 वर्षीय सोनू अहिरवार ने जून 2017 को छोला पुलिस में अशोक उर्फ नक्का, सोनू सिंह भदौरिया व अजय अहिरवार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था कि इन्हों उसपर जानलेवा हमला किया है। इस दौरान सोनू ने अपने को अनुसूचित जाति का बताया। पुलिस ने उसकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली थी। छोला पुलिस सोनू से उसका जाति प्रमाण पत्र जांच के दौरान काफी दिनों तक मांगती रही थी, लेकिन वह प्रस्तुत नहीं कर सका। शंका होने पर छोला पुलिस ने मामले में एससी-एसटी की धाराएं एसपी नार्थ से विचार विमर्श के बाद हटा लीं । पुलिस ने कोर्ट में इस मामले का चालान पेश किया तो कोर्ट ने एससीएसटी का प्रमाण पत्र मांगा, जिस पर पीड़ित सोनू अहिरवार ने जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर दिया था। कोर्ट ने यह प्रमाण पत्र छोला पुलिस को देकर इस जांच करवाई। छोला पुलिस ने संबंधित एसडीएम से इस प्रमाण पत्र की जानकारी मांगी तो वह फर्जी पाया गया। इसकी जानकारी पुलिस ने कोर्ट को दी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraj singh

सुरखी में मुख्यमंत्री द्वारा 300 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का शिलान्यास  सुरखी को नगर पंचायत बनाने एवं आईटीआई खोलने की घोषणा एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गरीबी हटाने के हमने केवल नारे नहीं दिये, बल्कि गरीबों की जिन्दगी में खुशहाली लाने के ठोस इन्तजाम किये हैं। विकास के साथ जनता की जिन्दगी बदलने का अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान बुधवार को सागर जिले के सुरखी में जेरा मध्यम सिंचाई परियोजना सहित 300 करोड़ रूपये के विकास कार्यों के भूमि-पूजन अवसर पर बोल रहे थे। इस मौके पर उन्होंने सुरखी को नगर पंचायत बनाने एवं सुरखी में आईटीआई खोलने की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हमें डेढ़ दशक पहले बदहाल एवं बर्बाद प्रदेश मिला था, जिसमें न सड़कें थी, न सिंचाई के साधन थे, न बिजली थी, शिक्षा व्यवस्था चौपट थी, बच्चों का भविष्य अंधकार में था और लोगों की जिन्दगी में अंधेरा छाया हुआ था। हमने बदहाल प्रदेश को खुशहाल बनाया है। उन्होंने प्रदेश में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों से आग्रह किया कि योजनाओं का लाभ लेने के लिये आगे आयें। उन्होंने बताया कि समाज के कमजोर वर्ग को मूलभूत सुविधाऐं उपलब्ध कराने के लिये संबल योजना आंरभ की गयी है। गरीब परिवारों के भारी भरकम बिजली के बिल माफ कर उन्हे मात्र दो सौ रूपये प्रतिमाह के मान से बिजली देने का निर्णय लिया गया है। श्री चौहान ने इस मौके पर प्रदेश की तरक्की के लिये अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस दौरान श्री चौहान ने कहा कि किसानों को जितना पैसा इस सरकार ने दिया है उतना उन्हें कभी नहीं मिला। हमने किसानों को उनके पसीने की पूरी कीमत देने की व्यवस्था की है। इन सिंचाई परियोजनाओं से बुंदेलखण्ड की खेती-किसानी की तस्वीर बदल जायेगी। उन्होंने 171 करोड़ रूपये के जेरा मध्यम सिंचाई परियोजना का भूमि-पूजन किया इससे लगभग 50 हजार एकड़ भूमि की सिंचाई होगी। साथ ही उन्होंने 13.86 करोड़ रूपये की कालीपठार सिंचाई परियोजना एवं 12.75 करोड़ रूपये की पड़रियाकलॉ बांध का भूमि-पूजन किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक श्रीमती पारूल साहू ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर वन मंत्री श्री गौरीशंकर शेजवार, गृह एवं परिवहन मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह, राज्यसभा सांसद श्री प्रभात झा, सागर सांसद श्री लक्ष्मीनारायण यादव, दमोह सांसद श्री प्रहलाद पटेल, बण्डा विधायक श्री हरवंश सिंह राठौर, श्री नारायण प्रसाद कबीरपंथी, राज्य महिला आयोग अध्यक्ष श्रीमती लता वानखेड़े सहित अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraj singh

सुरखी में मुख्यमंत्री द्वारा 300 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का शिलान्यास  सुरखी को नगर पंचायत बनाने एवं आईटीआई खोलने की घोषणा एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गरीबी हटाने के हमने केवल नारे नहीं दिये, बल्कि गरीबों की जिन्दगी में खुशहाली लाने के ठोस इन्तजाम किये हैं। विकास के साथ जनता की जिन्दगी बदलने का अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान बुधवार को सागर जिले के सुरखी में जेरा मध्यम सिंचाई परियोजना सहित 300 करोड़ रूपये के विकास कार्यों के भूमि-पूजन अवसर पर बोल रहे थे। इस मौके पर उन्होंने सुरखी को नगर पंचायत बनाने एवं सुरखी में आईटीआई खोलने की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हमें डेढ़ दशक पहले बदहाल एवं बर्बाद प्रदेश मिला था, जिसमें न सड़कें थी, न सिंचाई के साधन थे, न बिजली थी, शिक्षा व्यवस्था चौपट थी, बच्चों का भविष्य अंधकार में था और लोगों की जिन्दगी में अंधेरा छाया हुआ था। हमने बदहाल प्रदेश को खुशहाल बनाया है। उन्होंने प्रदेश में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों से आग्रह किया कि योजनाओं का लाभ लेने के लिये आगे आयें। उन्होंने बताया कि समाज के कमजोर वर्ग को मूलभूत सुविधाऐं उपलब्ध कराने के लिये संबल योजना आंरभ की गयी है। गरीब परिवारों के भारी भरकम बिजली के बिल माफ कर उन्हे मात्र दो सौ रूपये प्रतिमाह के मान से बिजली देने का निर्णय लिया गया है। श्री चौहान ने इस मौके पर प्रदेश की तरक्की के लिये अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस दौरान श्री चौहान ने कहा कि किसानों को जितना पैसा इस सरकार ने दिया है उतना उन्हें कभी नहीं मिला। हमने किसानों को उनके पसीने की पूरी कीमत देने की व्यवस्था की है। इन सिंचाई परियोजनाओं से बुंदेलखण्ड की खेती-किसानी की तस्वीर बदल जायेगी। उन्होंने 171 करोड़ रूपये के जेरा मध्यम सिंचाई परियोजना का भूमि-पूजन किया इससे लगभग 50 हजार एकड़ भूमि की सिंचाई होगी। साथ ही उन्होंने 13.86 करोड़ रूपये की कालीपठार सिंचाई परियोजना एवं 12.75 करोड़ रूपये की पड़रियाकलॉ बांध का भूमि-पूजन किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक श्रीमती पारूल साहू ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर वन मंत्री श्री गौरीशंकर शेजवार, गृह एवं परिवहन मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह, राज्यसभा सांसद श्री प्रभात झा, सागर सांसद श्री लक्ष्मीनारायण यादव, दमोह सांसद श्री प्रहलाद पटेल, बण्डा विधायक श्री हरवंश सिंह राठौर, श्री नारायण प्रसाद कबीरपंथी, राज्य महिला आयोग अध्यक्ष श्रीमती लता वानखेड़े सहित अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

anupm rajan

मध्यप्रदेश संचालनालय पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय, मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित दुर्लभ अभिलेखों एवं छायाचित्रों की प्रदर्शनी 'स्वाधीनता आन्दोलन 1857-1947' का उद्घाटन श्री अनुपम राजन, आयुक्त, पुरातत्व अभिलेखागार द्वारा राज्य संग्रहालय, श्यामला हिल्स, भोपाल में किया गया। उप संचालक, पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय डॉ. गीता सभरवाल द्वारा प्रदर्शित ऐतिहासिक अभिलेखों के संबंध में बताया कि स्वाधीनता आन्दोलन 1857-1947 विषय पर केन्द्रित इस प्रदर्शनी का आयोजन राज्य संग्रहालय, भोपाल में 29 अगस्त से 11 सितम्बर तक किया जा रहा है। प्रदर्शनी आम जनता के लिये प्रतिदिन प्रात: 10.30 बजे से सांयकाल 5.30 तक खुली रहेगी। प्रदर्शनी में प्रवेश नि:शुल्क है। उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य आम जनता, छात्रों एवं शोधार्थियों को स्वतंत्रता आन्दोलन से संबंधित गतिविधियों की जानकारी देना है। इस प्रदर्शनी में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता आन्दोलन, असहयोग आन्दोलन (1920) सविनय अवज्ञा आन्दोलन (1930) एवं भारत छोड़ो आंदोलन (1942) से संबंधित महत्वपूर्ण ऐतिहासिक अभिलेख एवं छायाचित्र प्रदर्शित किये गये हैं

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

misrod

मिसरोद इलाके में तीन दिन पहले एक ड्राइवर पर उसकी कथित पत्नी के पति ने खोलता पानी फेंककर तवे से सीना और पीठ जला जला दिया था। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गई है। महिला को साथ रखने को लेकर ड्राइवर का आरोपित से विवाद था। पुलिस अफसरों का कहना है कि इसमें हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा। मिसरोद पुलिस के अनुसार ग्राम छान में रहने वाला 35 वर्षीय सतीश सोनी प्राइवेट ड्राइवर था। वह कथित पत्नी के साथ कौशल नगर में किराए से रहता था। 26- 27 अगस्त की दरमियानी रात तीन बजे कथित पत्नी के पूर्व पति जितेंद्र मेहरा ने घर में घुसकर सतीश पर हमला किया। उस पर खौलता पानी फेंक दिया और गर्म तवे से उसकी पीठ और सीने को जला दिया था। इसकी जानकारी लगने के बाद मिसरोद थाने के एसआई ट्विंकल यादव जेपी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां से उसको हमीदिया रेफर किया गया था। मृतक के भाई संतोष सोनी ने बताया कि सतीश 20 फीसदी झुलसा था लेकिन उसे हमीदिया अस्पताल के डॉक्टर ने भर्ती करने से मना किया था। दोबारा लेकर गए तो उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। ग्राम छान की एक महिला को लेकर सतीश और आरोपित जितेंद्र में विवाद था। मृतक के भाई के संतोष सोनी का कहना है कि महिला जितेंद्र मेहरा की पत्नी थी। उससे उसके दो बच्चे भी थे। वह काफी समय से बिना शादी के सतीश के साथ रह रही थी।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 शिवराज सिंह चौहान

राष्ट्रपति जीवनरक्षक पदक के लिये जांबाजों की होगी अनुशंसा एमपी के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जांबाज नागरिकों और सिपाहियों को राष्ट्रपति जीवनरक्षक पदक दिलवाने की अनुशंसा की जायेगी। दूसरों के लिये अपनी जान जोखिम में डालने वाले जांबाज ही समाज के असली हीरो होते हैं। श्री चौहान मुख्यमंत्री निवास पर शिवपुरी में अतिवर्षा से सुल्तानगढ़ स्थल पर फँसे नागरिकों को बचाने वाले जांबाज नागरिकों और सिपाहियों को सम्मानित कर रहे थे। उन्होंने चार नागरिकों को पाँच-पाँच लाख रूपये की सम्मान निधि भेंट की। जिला पुलिस बल के चार और राज्य अनुक्रिया बल ग्वालियर के तीन सदस्यों को पृथक से सम्मानित किये जाने के निर्देश दिये। पुलिस महानिदेशक श्री ऋषि कुमार शुक्ला, महानिदेशक नागरिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन श्री महान भारत सागर भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अच्छे काम करने वालों की सराहना की जाना चाहिये। उन्होंने कहा विगत दिवस शिवपुरी जिले के मोहना के निकट सुल्तानगढ़ में फँसे नागरिकों को बचाने के कार्य में नागरिकों, राज्य आपदा अनुक्रिया बल, पुलिस और प्रशासन ने प्रशंसनीय कार्य किया है। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर वे रातभर जागकर स्थिति की जानकारी लेते रहे। केन्द्रीय रक्षा मंत्री, गृह मंत्री से चर्चा की। बचाव के लिये भारतीय वायु सेना का हेलीकाप्टर आया, उसने पाँच लोगों को बचाया। किन्तु मौसम खराब हो जाने से उसे वापस जाना पड़ा। ऐसे समय में जांबाज ग्रामीण साथी देवदूत बनकर सामने आये और पानी कम होने पर वे साहसपूर्वक तैरकर रस्से से पार ले गये। उनके साहस और सामाजिक कर्त्तव्य-बोध को देख कर ही उनको सम्मानित करने का निर्णय उन्होंने किया। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया भी घटना-स्थल पहुँची थी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नागरिक श्री रामदास पुत्र सभाराम, श्री भागीरथ पुत्र जलमा, श्री निजाम शाह पुत्र शंभू शाह और श्री कल्लन बाथम पुत्र रामजीलाल को पाँच-पाँच लाख रूपये की सम्मान निधि से सम्मानित किया। साथ ही राज्य अनुक्रिया बल ग्वालियर के उप निरीक्षक श्री प्रदीप कुमार, प्रधान आरक्षक श्री राजेश कुमार यादव, श्री गजेन्द्र सिंह कौरव को तथा जिला पुलिस बल के उप निरीक्षक श्री गोपाल चौबे, उपनिरीक्षक श्री सुरेन्द्र सिंह यादव, उप निरीक्षक श्री अमित शर्मा और आरक्षक श्री मुकेश यादव को सम्मानित करते हुए कहा कि उन्हें भी पृथक से सम्मान निधि दी जायेगी।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 शिवराज सिंह चौहान

राष्ट्रपति जीवनरक्षक पदक के लिये जांबाजों की होगी अनुशंसा एमपी के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जांबाज नागरिकों और सिपाहियों को राष्ट्रपति जीवनरक्षक पदक दिलवाने की अनुशंसा की जायेगी। दूसरों के लिये अपनी जान जोखिम में डालने वाले जांबाज ही समाज के असली हीरो होते हैं। श्री चौहान मुख्यमंत्री निवास पर शिवपुरी में अतिवर्षा से सुल्तानगढ़ स्थल पर फँसे नागरिकों को बचाने वाले जांबाज नागरिकों और सिपाहियों को सम्मानित कर रहे थे। उन्होंने चार नागरिकों को पाँच-पाँच लाख रूपये की सम्मान निधि भेंट की। जिला पुलिस बल के चार और राज्य अनुक्रिया बल ग्वालियर के तीन सदस्यों को पृथक से सम्मानित किये जाने के निर्देश दिये। पुलिस महानिदेशक श्री ऋषि कुमार शुक्ला, महानिदेशक नागरिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन श्री महान भारत सागर भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अच्छे काम करने वालों की सराहना की जाना चाहिये। उन्होंने कहा विगत दिवस शिवपुरी जिले के मोहना के निकट सुल्तानगढ़ में फँसे नागरिकों को बचाने के कार्य में नागरिकों, राज्य आपदा अनुक्रिया बल, पुलिस और प्रशासन ने प्रशंसनीय कार्य किया है। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर वे रातभर जागकर स्थिति की जानकारी लेते रहे। केन्द्रीय रक्षा मंत्री, गृह मंत्री से चर्चा की। बचाव के लिये भारतीय वायु सेना का हेलीकाप्टर आया, उसने पाँच लोगों को बचाया। किन्तु मौसम खराब हो जाने से उसे वापस जाना पड़ा। ऐसे समय में जांबाज ग्रामीण साथी देवदूत बनकर सामने आये और पानी कम होने पर वे साहसपूर्वक तैरकर रस्से से पार ले गये। उनके साहस और सामाजिक कर्त्तव्य-बोध को देख कर ही उनको सम्मानित करने का निर्णय उन्होंने किया। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया भी घटना-स्थल पहुँची थी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नागरिक श्री रामदास पुत्र सभाराम, श्री भागीरथ पुत्र जलमा, श्री निजाम शाह पुत्र शंभू शाह और श्री कल्लन बाथम पुत्र रामजीलाल को पाँच-पाँच लाख रूपये की सम्मान निधि से सम्मानित किया। साथ ही राज्य अनुक्रिया बल ग्वालियर के उप निरीक्षक श्री प्रदीप कुमार, प्रधान आरक्षक श्री राजेश कुमार यादव, श्री गजेन्द्र सिंह कौरव को तथा जिला पुलिस बल के उप निरीक्षक श्री गोपाल चौबे, उपनिरीक्षक श्री सुरेन्द्र सिंह यादव, उप निरीक्षक श्री अमित शर्मा और आरक्षक श्री मुकेश यादव को सम्मानित करते हुए कहा कि उन्हें भी पृथक से सम्मान निधि दी जायेगी।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

आनन्दीबेन पटेल

राज्यपाल  पटेल द्वारा उज्जैन में संस्कृत विश्वविद्यालय में विभिन्न कार्यों का शुभारंभ मध्यप्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल ने उज्जैन में महर्षि पाणिनी संस्कृत वैदिक विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्मित महर्षि पतंजलि छात्रावास एवं संस्कृत शिक्षण-प्रशिक्षण, ज्ञान-विज्ञान संवर्द्धन-योग केन्द्र का शुभारम्भ किया। राज्यपाल ने कहा कि महर्षि पाणिनी संस्कृत विश्वविद्यालय के बटुक एक दिन महान राजनीतिज्ञ चाणक्य बनकर राष्ट्र को नई दिशा देंगे। राज्यपाल श्रीमती पटेल ने कहा कि आज यहां विश्वविद्यालय परिसर में शिक्षा प्राप्त करने वाले बेटे-बेटियों ने मिलकर 1111 पौधे रोपकर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज करवाकर विश्वविद्यालय को गौरव प्रदान किया है। यह देशवासियों के लिये एक अनुकरणीय उदाहरण है। राज्यपाल ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ, संतुलित तथा स्वस्थ बनाये रखने की दिशा में ऐसे प्रयास निरन्तर होते रहने चाहिये। राज्यपाल श्रीमती पटेल ने कहा कि हमारी संस्कृति संस्कृत के बिना संभव नहीं है। इसमें मां-बेटी का सम्बन्ध है। संस्कृत मां है और उसकी बेटी संस्कृति है। राज्यपाल ने कहा कि संस्कृत केवल मातृभाषा ही नहीं है, एक विचार भी है। संस्कृत एक संस्कृति है, संस्कार है, सभ्यता भी है और वह आचार संहिता भी है। विश्व का सबसे उत्कृष्ट ज्ञान और विज्ञान है। संस्कृत सबका मूल है। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के कुलपति से कहा कि विश्वविद्यालय में सौर ऊर्जा का प्लांट लगाया जाये। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री का कहना है कि सौर ऊर्जा क्षमता में वृद्धि का लाभ किसानों और आम लोगों तक पहुँचाना चाहिये। विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य जाँच शिविर लगाये जायें और उसमें छात्राओं के स्वास्थ्य जांच पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिये। कार्यक्रम को विधायक डॉ.मोहन यादव ने भी संबोधित किया। शुरूआत में कुलपति प्रो.रमेशचंद्र पांडा ने विश्वविद्यालय के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में राज्यपाल एवं अन्य अतिथियों ने कात्यायन शुल्बसूत्र, व्यक्तित्व का मनोविज्ञान एवं दर्शन आदि नाम की पुस्तकों का विमोचन किया। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय की मीनाक्षी सेन को एमपीपीएससी में संस्कृत में सहायक अध्यापक का चयन होने पर सम्मानित किया। वहीं विश्वविद्यालय के एवं संबद्धता वाले महाविद्यालयों के संस्कृत में प्रथम आने पर छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। राज्यपाल श्रीमती पटेल ने रूद्राक्ष का पौधा रोपा। अन्य अतिथियों और सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर और विद्यालय के समीप की पहाड़ी पर एकसाथ पौध-रोपण किया। अंत में कुलसचिव श्री मनोज कुमार तिवारी ने आभार माना।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर

  जनसम्पर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने वरिष्ठ पत्रकार श्री कुलदीप नैयर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मंत्री डॉ. मिश्र ने कहा कि श्री नैयर एक लोकप्रिय स्तंभ लेखक थे। ज्वलंत राष्ट्रीय मुददों पर उनकी लेखनी पाठकों को बहुत प्रभावित करती थी। मंत्री डॉ. मिश्र ने कहा कि स्व. नैयर दशकों तक सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले कलमकार बने रहे। जनसम्पर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने स्व. नैयर की दिवगंत आत्मा की शांति और उनके शोकाकुल परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से विनती की है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

atal bihari vajpeyi

  प्रदेश की सात स्मार्ट सिटी में अटल जी के नाम पर बनेंगी विश्वस्तरीय लाइब्रेरी -  चौहान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृतियों को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिये राज्य सरकार ने कई निर्णय लिये हैं। भोपाल और ग्वालियर में स्वर्गीय अटल जी की स्मृति में भव्य स्मारक बनाये जायेंगे। ग्वालियर के गोरखी के जिस विद्यालय में स्वर्गीय वाजपेयी कक्षा 6 से 8 तक पढ़े थे उसे उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के केन्द्र के रूप में विकसित किया जायेगा। इसमें स्मार्ट क्लास, प्लेनेटोरियम और म्यूजियम बनाया जायेगा, साथ ही स्वर्गीय अटल जी की प्रतिमा स्थापित की जायेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज यहाँ मुख्यमंत्री निवास में कहा कि स्वर्गीय अटल जी की स्मृति में भोपाल और ग्वालियर में स्मृति वन स्थापित किये जायेंगे। जिनमें अटल जी की प्रतिमा के साथ उनके कार्यों को बेहतर ढ़ंग से प्रस्तुत किया जायेगा ताकि भावी पीढ़ी को प्रेरणा मिल सके। भोपाल में 600 करोड़ रूपये की लागत से बन रहे ग्लोबल स्किल पार्क का नाम स्वर्गीय अटल जी के नाम पर रखा जायेगा। प्रदेश के स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किये जा रहे सात शहरों भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, सागर और सतना में स्वर्गीय अटल जी के नाम पर विश्वस्तरीय लाइब्रेरी स्थापित की जायेगी। इन लाइब्रेरियों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में युवाओं के लिये कोचिंग, शोध और सामाजिक चिंतन के केन्द्र के रूप में विकसित किया जायेगा। इसी तरह सात स्मार्ट सिटी में बन रहे इनक्यूबेशन सेंटर्स का नाम स्वर्गीय अटल जी के नाम पर रखा जायेगा। इन सेंटरों पर मध्यप्रदेश के युवाओं को स्टार्टअप स्थापित करने की सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी। स्वर्गीय अटल जी की जीवनी स्कूली शिक्षा के पाठ्यक्रम में होगी मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि स्वर्गीय अटल जी की जीवनी अगले वर्ष से स्कूली शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल की जायेगी। स्वर्गीय अटल जी के नाम से तीन राष्ट्रीय पुरस्कार स्थापित किये जायेंगे। पाँच-पाँच लाख रूपये के यह पुरस्कार कविता, पत्रकारिता और सुशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को दिये जायेंगे। प्रदेश में श्रमिकों के बच्चों के लिये बनाये जा रहे चार श्रमोदय विद्यालयों के नाम भी स्वर्गीय अटल जी के नाम पर रखे जायेंगे। विदिशा में शुरू हो रहे मेडिकल कॉलेज का नाम भी स्वर्गीय अटल जी के नाम पर रखा जायेगा। भोपाल के अत्याधुनिक हबीबगंज रेल्वे स्टेशन का नाम स्वर्गीय अटल जी के नाम पर करने के लिये केन्द्रीय रेलमंत्री से आग्रह किया जायेगा। 21 अगस्त को भोपाल में श्रद्धांजलि सभा मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आगामी 21 अगस्त को भोपाल में समाज का हर वर्ग स्वर्गीय अटल जी को श्रद्धांजलि दें इसके लिये रविन्द्र भवन के मुक्ताकाश में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जायेगी। आगामी 22 से 25 अगस्त बीच सभी जिला मुख्यालय में तथा आगामी 25 से 30 अगस्त के बीच सभी विकासखण्ड और ग्राम पंचायतों में भी श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जायेगी। स्वर्गीय अटल जी के अस्थियों को नर्मदा सहित प्रदेश की सभी प्रमुख नदियों में प्रवाहित किया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि केरल के बाढ़ प्रभावितों के लिये राज्य सरकार द्वारा दस करोड़ रूपये की सहायता राशि भेजी जायेगी। उन्होंने प्रदेशवासियों से भी अपील की है कि संकट की इस घड़ी में अपने सामर्थ्य के अनुसार केरल के बाढ़ प्रभावितों को सहयोग करें। इसके लिये मुख्यमंत्री सहायता कोष में केरल सहायता के नाम से खाता क्रमांक 37885301406 स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बल्लभ भवन शाखा में राशि जमा करा सकते हैं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

सुलोचना

सिवनी जिले के ग्राम जमुनिया की 13 वर्षीय बालिका सुलोचना अक्सर बीमार रहती थी। कुछ नासमझी और कुछ आर्थिक स्थिति के कारण उसका कभी  ढंग का इलाज नहीं हुआ। सुलोचना की किस्मत कहिये कि एक दिन आरबीएसके की टीम गांव पहुँच गई। टीम ने जाँच में सुलोचना को गंभीर हृदय रोग से ग्रसित पाया। जिला प्रशासन की मदद से 24 जुलाई को नागपुर के श्रीकृष्णा हास्पिटल में उसकी हार्ट सर्जरी हुई। ऑपरेशन तो सफल रहा पर सुलोचना ठीक से अपने पैरों पर खड़ी नहीं हो पा रही थी। उसका स्कूल जाना भी बंद हो गया। माता-पिता हैरान-परेशान थे। लगभग एक साल तक ऐसी ही स्थिति में रहने से सुलोचना का मनोबल गिरने लगा था। उपचार के दौरान होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. तारेन्द्र डेहरिया ने सुलोचना और उसके माता-पिता को ढांढस बंधाया कि होम्योपैथिक इलाज से वह ठीक हो सकती है। डॉ. डेहरिया ने 6 माह तक सुलोचना का नि:शुल्क उपचार किया। अब सुलोचना अपने पैरों पर खड़ी होने के साथ ही चलने भी लगी है। डॉक्टर का विश्वास है कि जल्दी ही सुलोचना दौड़ने और खेलने-कूदने लगेगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraj singh

मध्यप्रदेश में गरीब तबकों के दिव्यांगों को राज्य शासन की ओर से व्हील चेयर, हियरिंग मशीन, ट्रॉयसिकल आदि का नि:शुल्क वितरण किया जा रहा है। इससे दिव्यांगों की परिजनों पर निर्भरता कम हुई है। साथ ही, दिव्यांग व्यक्ति का मनोबल भी बढ़ रहा है।  उस्मान को मिली व्हील चेयर : नीमच में कलेक्टर श्री राकेश श्रीवास्तव ने जन- सुनवाई के दौरान गैंगरिन में एक पाँव गँवा चुके उस्माल अली को व्हील चेयर दिलवाई। व्हील चेयर मिलने के बाद उस्मान और उसकी पत्नी शमीम बानो के चेहरे की खुशी देखने लायक है। कलेक्टर ने जन-सुनवाई में 197 दिव्यांगों की समस्याएँ सुनी और निराकरण भी किया।  अब सुनता है राममनोहर : सीधी में जन-सुनवाई के दौरान कलेक्टर ने कोठार गाँव के 65 वर्षीय रामनोहर सिंह को कान की मशीन दिलवाई। राममनोहर ने बताया था कि सुनने में दिक्कत होने के कारण जिन्दगी कठिनाईयों से भर गई है। मशीन खरीदने की क्षमता है नहीं। मौके पर ही राममनोहर की समस्या का निदान होने से वह भी शासन की तरीफ के पुल बांध रहे है। अब अच्छे से सुनता है सबकी बात।  रवि को मिली ट्रायसिकल : दिव्यांग रवि केवट दोनों पैर खराब होने से कहीं आना-जाना नहीं कर पाता है। अगर ट्रायसिकल मिल जाये तो वह खुद आना-जाना कर सकेगा और अपने कामों को करने में किसी की सहायता नहीं लेनी पड़ेंगी। रवि की परेशानी को जिला प्रशासन ने समझा। जिला कलेक्टर ने उसे नि:शुल्क ट्रायसिकल दी है। अब रवि किसी का मोहताज नहीं है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

atal ji-shivraj singh

  पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का स्वास्थ्य खराब होने के बाद एम्स में इलाज चल रहा है। इस दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार की अपनी जनआशीर्वाद यात्रा को स्थगित कर दिया। मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि अटलजी की उपस्थिति मात्र से हमको हौसला मिलता है। वो हमारे बीच बने रहें यही हमारी प्रार्थना है। अटलजी की कविताओं से सभी को प्रेरणा मिलती है। स्वतंत्रता दिवस पर उनकी कविता का उल्लेख किया था। सीएम शिवराज ने कहा कि विदिशा से चुनाव लड़ने के दौरान मैं उनके करीब आया था। जब भी उनसे मिलता था तो वे मुझे विदिशापति कहते थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 मेधावी विद्यार्थी योजना

  प्रदेश पुलिस की उपलब्धियां अनंत:चौहान मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ‘मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना’ में वार्षिक आय सीमा को 6 से बढ़ाकर 8 लाख रुपये वार्षिक किया गया है। इससे पुलिस परिवार के प्रतिभावान बच्चों को भी उच्च शिक्षा में सुविधा होगी। बच्चों की शिक्षा के लिये और भी जो करना होगा, अवश्य किया जायेगा। पुलिस परिवारों की शिक्षा स्वास्थ्य और आवास सुविधाओं को बेहतर करने के कार्य निरंतर हो रहे हैं। बुनियादी सुधार के प्रयासों को भी विस्तारित किया जायेगा। श्री चौहान आज प्रदेश पुलिस के पदक विजेता अधिकारियों-कर्मचारियों और उनके परिजनों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पुलिस विपरीत परिस्थितियों में कार्य करती है उनके परिवार का जीवन भी कठिनाई में रहता है इसी लिये पुलिस परिवार के प्रति उनका विशेष स्नेह और लगाव है। उनके लिये बेहतर से बेहतर कैसे किया जाये। इसके प्रयास निरंतर कर रहे हैं। पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन द्वारा निरंतर आधुनिक सुविधा संपन्न मकान बनाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने आंतरिक सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिये कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए वीरगति को प्राप्त करने वाले पुलिस के जवान को भी शहीद का सम्मान दिया है। उन्हें भी सेना के वंदनीय शहीदों के समान ही शासन से मान-सम्मान मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था आंतकवादी गतिविधियों आदि को नियंत्रित करने में पुलिस की उपलब्धियां अनंत और गर्व का विषय है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भी कटनी में बलात्कार के अपराधी को मात्र पांच दिन में सजा के मामले की जानकारी को प्रसारित करने के लिये कहा है। उन्होंने पुलिस को बधाई देते हुये कहा कि प्रकरण में पुलिस द्वारा की गयी त्वरित कार्रवाई, अनुसंधान और चालान प्रस्तुत करने के कार्य तत्परता और उत्कृष्टता के साथ किये इसी से अपराधी को शीघ्र दंड मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस के आधुनिकीकरण के प्रयास निरंतर जारी हैं। प्रदेश में पल-पल की खबर रखने के लिये देश में संभवत: सर्वाधिक 11 हजार सी.सी.टी.व्ही. कैमरे लगाये हैं। आज सेफ सिटी मॉनीटरिंग एवं रिस्पॉस सेन्टर का भी लोकार्पण हुआ है। डॉयल-100 के मोबाईल एप, डॉयल-100 सेवा में जोड़े जा रहे। डॉयल-100 में मोटर साइकिल को भी शामिल किया गया है। ताकि जनता को आवश्यकतानुसार गलियों में भी पुलिस की सेवाएं प्राप्त हो सकें। कार्यक्रम के प्रारंभ में पुलिस महानिदेशक श्री ऋषिकुमार शुक्ला ने स्वागत उद्बोधन दिया पुलिस आधुनिकीकरण की स्थिति और आवश्यकताओं की जानकारी दी। आभार प्रदर्शन अतिरिक्त महानिदेशक विशेष सशस्त्र बल श्री विजय यादव ने किया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

आनंदीबेन पटेल

राष्ट्रपति पदक प्राप्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से भेंट  एमपी की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से आज मध्यप्रदेश पुलिस के राष्ट्रपति पदक प्राप्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भेंट की। राज्यपाल ने बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश देश का प्रथम राज्य है, जहां नाबालिगों से दुष्कर्म के मामलों में फांसी की सजा का प्रावधान किया गया है। बच्चियों से दुष्कर्म के मामले में पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा त्वरित कार्यवाही एवं न्यायालय में साक्ष्य प्रस्तुतीकरण के कारण दोषियों को कम से कम समय में दण्डित किया जा रहा है। पुलिस की ही निरंतर और प्रभावी कोशिशों के चलते  मध्यप्रदेश में कानून-व्यवस्था संतोषजनक है पुलिस को अपनी जन-हितैषी छवि को और पुख्ता बनाने की आवश्यकता है। राज्यपाल श्रीमती पटेल ने कहा कि  उन्नत तकनीकी,  इंटरनेट एवं सोशल मीडिया के कारण साइबर अपराधों में वृद्धि हो रही है। अपराधों की रोकथाम तथा कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर बनाये रखने के लिए पुलिस आधुनिकीकरण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।  साहसी,  कर्मठ और बहादुर पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को पदक से सम्मानित किया जाना समूचे प्रदेश के लिये गौरव और अभिमान का प्रसंग है। राज्यपाल ने कहा कि महिला अपराधों के प्रति जागरुकता तथा बच्चियों एवं महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए सशक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा कई नवाचार किए जा रहे हैं। प्रदेश के 12 जिलों के 180 थानों में URJA डेस्क (अरजेन्ट रिलीफ एण्ड जस्ट एक्शन डेस्क) स्थापित की जा रही हैं। पुलिस महानिदेशक श्री ऋषि कुमार शुक्ला, ने पुलिस की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस प्रदेश को सुरक्षित बनाये रखने के प्रति कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न और बलात्कार की घटनाओं को पुलिस ने चुनौति के रूप में लिया है। त्वरित कार्यवाही करते हुए बच्चियों से बलात्कार के 10 मामलों में दोषियों को फांसी की सजा दिलाई है। इस अवसर पर म.प्र. पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन, श्री विजय कुमार सिंह, विशेष महानिदेशक, पुलिस सुधार श्री मैथिलीशरण गुप्त, राज्यपाल के सचिव श्री डी.डी.अग्रवाल तथा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और पदक प्राप्त अधिकारियों और कर्मचारियों के परिजन उपस्थित थे। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक,विसबल श्री विजय यादव ने आभार व्यक्त किया।      

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री  चौहान का स्वतंत्रता दिवस पर संदेश  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि नागरिकों के सक्रिय सहयोग और भागीदारी से समृद्ध मध्यप्रदेश का निर्माण होगा। उन्होंने नागरिकों से समृद्ध मध्यप्रदेश बनाने के लिये सुझाव माँगे। श्री चौहान ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में हर गाँव में जनजातीय अधिकार सभा बनाई जायेगी। इस सभा को स्थानीय विकास और संसाधनों के उपयोग के संबंध में निर्णय लेने का अधिकार होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निवेश करने वाली जो औद्योगिक इकाई रोजगार उपलब्ध करायेगी, उसे शासकीय रियायतों में प्राथमिकता दी जायेगी। श्री चौहान आज स्थानीय लाल परेड ग्राउंड पर राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने समारोह में परेड की सलामी ली। श्री चौहान ने उन सभी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी, जिनके बलिदान से भारत को आजादी मिली। उन्होंने कहा कि अपना कर्तव्य निभाते हुए शहीद हुए जवानों के परिवारों को एक करोड़ रूपये की सम्मान निधि दी जायेगी। इसमें से 40 प्रतिशत राशि शहीदों के माता पिता के खातों में डाली जायेगी और बाकी शहीद के उत्तराधिकारी को दी जायेगी। माता-पिता को आजीवन पाँच हजार रूपये की पेंशन भी दी जायेगी। यदि शहीदों के बच्चे शहरों में पढ़ने आते हैं, तो उन्हें फ्लैट की सुविधा दी जायेगी। हर साल 14 अगस्त को प्रदेश में शहीद सम्मान दिवस मनाया जायेगा। श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक सशक्त और समृद्ध भारत का निर्माण हो रहा है। नये भारत का निर्माण करने के लिये नये मध्यप्रदेश का निर्माण करना जरूरी है। हम बीमारू राज्य से प्रगतिशील और अब विकसित राज्य की ओर बढ रहे हैं। अब समद्ध मध्यप्रदेश बनाना है। श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश हर क्षेत्र में आगे है। भरपूर बिजली है। भरपूर सिंचाई हो रही है। नर्मदा को गंभीर नदी से जोड़ा जा रहा है। इसके बाद पार्वती और कालीसिंध नदियों से जोड़ा जायेगा। श्री चौहान ने कहा कि किसानों की समृद्धि राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता है। किसानों को कई राहतें दी गई हैं। उन्हें उनकी उपज का पूरा दाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों को प्रति हेक्टेयर के हिसाब से सहायता देने पर भी विचार किया जाना चाहिये। प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है, लेकिन इसे और बढ़ाने की आवश्यकता है। गरीबों को पक्का मकान बनाने के लिये पट्टे दिये जा रहे हैं। कोई गरीब बिना मकान और जमीन के नहीं रहेगा। बिजली बिल माफ किये जा रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई का खर्चा सरकार उठायेगी। इस साल के आखिर तक सभी घरों में बिजली होगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा कर्मी बनाने की संस्कृति को समाप्त कर अध्यापक का सम्मानजनक पद बनाया गया है। बैतूल जिले से 'एक परिसर-एक स्कूल' का प्रयोग शुरू किया जा रहा है, जिसमें एक ही स्कूल परिसर में पढ़ाई के सभी आधुनिक संसाधन उपलब्ध होंगे। आगामी 17 अगस्त को 'मिल-बाँचे मध्यप्रदेश'' का शुभारंभ हो रहा है। उन्होंने सभी सक्षम नागरिकों से अपील की कि वे अपनी पसंद के स्कूल में जायें और बच्चों को पढायें, शिक्षाप्रद कहानियाँ सुनायें और किताबें दान में दें। श्री चौहान ने कहा कि योजनाबद्ध तरीके से छोटे तालाबों के निर्माण के लिये ग्राम सरोवर अभिकरण बनाया जायेगा। यह  अभिकरण पाँच वर्षों में पाँच हजार तालाब निर्मित करेगा। उद्योगों के जरिए रोजगार में वृद्धि के लिये अब उद्योगों को टैक्स में छूट देने के बजाय निवेश में सीधे सहायता देने के लिये औद्योगिक नीति में बदलाव किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति लगातार बेहतर बनी हुई है। हमारी विकास दर पिछले कई वर्षों में लगातार डबल डिजिट में रही है। यह  महत्वपूर्ण उपलब्धि है। गरीब परिवारों को सभी मूलभूत सुविधाएँ  जुटाने और गरीब परिवारों की आय बढ़ाने का काम किया जायेगा। गरीबों की चिंता दूर करेगी संबल योजना मुख्यमंत्री जन-कल्याण योजना 'संबल' की चर्चा करते हुए श्री चौहान ने कहा कि यह योजना प्रदेश की लगभग आधी आबादी की रोटी, कपड़ा, मकान, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, रोजगार जैसी मूलभूत चिंताओं को दूर करने का काम करेगी। एक जनवरी 2018 से ग्रामीण क्षेत्र में भू-खण्ड अधिकार अभियान में नौ लाख से अधिक परिवारों को भू-खण्ड अधिकार-पत्र दिए गए हैं। पहले वितरित भू-खण्ड अधिकार पत्रों को शामिल कर 35 लाख से अधिक परिवार को आवासीय भू-खण्ड मिल चुके हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 7 लाख से ज्यादा आवास बन गये हैं। सवा लाख आवासों का निर्माण पूरा हो गया है। ग्रामीण क्षेत्र के 94 प्रतिशत घरों में शौचालय सुविधा के साथ प्रदेश, देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है। पंजीकृत श्रमिकों और संन्निर्माण कर्मकारों को अधिकतम 200 रूपये प्रति माह की दर से जुलाई माह से बिजली बिल देना प्रारंभ किया गया है। बिजली के क्षेत्र में आत्म-निर्भर होने के बाद अब लक्ष्य यह है कि हर नागरिक का घर बिजली से रोशन हो। सौभाग्य योजना के तहत 31 जिलों में सभी पात्र हितग्राहियों के घरों तक बिजली पहुँचाई जा चुकी है। अक्टूबर माह तक प्रदेश के हर घर में बिजली का प्रकाश लाने का हमारा लक्ष्य है। किसानों के खातों में जमा कराये 35 हजार करोड़ मुख्यमंत्री ने कहा कि खेती की आय को पाँच वर्षों में दोगुना करने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये सिंचाई का रकबा बढाया जा रहा है। अभी 40 लाख हेक्टेयर है। इसे बढाकर 80 लाख हेक्टेयर कर दिया जायेगा। इस वर्ष फसल बीमा, मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि, भावांतर भुगतान, प्राकृतिक आपदाओं से फसल क्षति और अन्य विभिन्न योजनाओं से किसानों के खातों में सीधे 35 हजार करोड़ रूपये की राशि पहुँचायी गयी है। कृषि के सहयोगी क्षेत्रों को भी भरपूर बढ़ावा दिया जा रहा है। नियमों में संशोधन करते हुए राहत राशि को 30 हजार रूपये प्रति हेक्टेयर कर दिया गया है। इस वर्ष केला फसल क्षति राहत 27 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये प्रति हेक्टेयर और अधिकतम 3 लाख रुपये प्रति कृषक की गई है, जिससे बुरहानपुर के केला उत्पादक किसानों को आपदा की घड़ी में सरकार का संबल मिला। श्री चौहान ने कहा कि भूमि-स्वामी और बटाईदार के हितों का संरक्षण करने के लिए कानून बनाने वाला मध्यप्रदेश पहला राज्य है। अब भूमि-स्वामी निश्चिंत होकर अपनी भूमि पाँच वर्ष तक बटाई पर दे सकेगा। स्मार्ट सिटी परियोजना में निवेश होगा 20 हजार करोड़ श्री चौहान ने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना में सात शहर भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, सतना और सागर शामिल है। इन शहरों में पुनर्घनत्त्वीकरण और पुनर्निर्माण पर जोर दिया जा रहा है। इस परियोजना में 20 हजार करोड़ रूपये निवेश की योजना है। स्वच्छता सर्वेक्षण में पूरे देश में नगर निगम इंदौर प्रथम और नगर निगम भोपाल द्वितीय स्थान पर लगातार दूसरे वर्ष भी रहे हैं। अगले 3 वर्षों में प्रदेश का कोई भी नगरीय निकाय ऐसा नहीं होगा, जहाँ पेयजल परियोजना अधूरी हो अथवा पेयजल का संकट हो। मुख्यमंत्री ने बताया कि सड़कों के विकास में विशेष रूप से निवेश किया है। निरंतर विकास की प्रक्रिया आगे भी जारी है। सरकार 6,600 कि.मी. की सड़कों का निर्माण/उन्नयन और 3,200 कि.मी. सड़कों के नवीनीकरण का कार्य कर रही है। सभी संभागीय मुख्यालयों को फोर-लेन तथा सभी जिला मुख्यालयों को टू-लेन से जोड़ने का कार्य आने वाले समय में प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त चंबल एक्सप्रेस-वे जैसी महत्त्वपूर्ण सड़क निर्माण परियोजनाओं पर जोर दिया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में आने वाले समय में एक भी गाँव ऐसा नहीं बचेगा, जो बारहमासी सड़कों से जुड़ा ना हो। आयुष्मान भारत योजना से लाभान्वित होंगे एक करोड़ 15 लाख परिवार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गरीबों के स्वास्थ्य के लिए शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना की चर्चा करते हुए श्री चौहान ने कहा कि इस योजना के तहत प्रत्येक गरीब परिवार को पाँच लाख रुपये तक के नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था  की गई है। योजना में राज्य के लगभग 75 लाख परिवारों को शामिल किया गया है। राज्य सरकार ने एक कदम आगे जाकर  22 अन्य श्रेणी के परिवारों को भी इस योजना में शामिल कर लिया है। इस कदम से आयुष्मान भारत योजना का लाभ प्रदेश के लगभग एक करोड़ 15 लाख परिवार ले सकेंगे। श्री चौहान ने कहा कि इस शिक्षा सत्र से दतिया, विदिशा, खण्डवा, रतलाम में नये मेडिकल कॉलेज शुरू कर एमबीबीएस पाठ्यक्रम में 500 सीट की वृद्धि की गई है। सिवनी और छतरपुर में नए मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस प्रकार, आने वाले समय में शहडोल, शिवपुरी, सतना तथा छिंदवाड़ा सहित 6 नए मेडिकल कॉलेज प्रदेश में और कार्य करना प्रारंभ कर देंगे। 'एक परिसर-एक शाला'' मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूली शिक्षा में गुणवत्ता के सुधार के लिए “एक परिसर-एक शाला” की अवधारणा प्रारंभ की जा रही है। इसके तहत एक परिसर में चलने वाली सभी तरह की शालाओं का एकीकरण कर उन्हें एक ही विद्यालय के रूप में चलाया जाएगा। इससे शिक्षकों के साथ-साथ अन्य संसाधनों का बेहतर उपयोग हो पाएगा। उन्होंने बताया कि स्कूलों में शिक्षा कर्मी व्यवस्था को समाप्त करते हुए अध्यापक संवर्ग और संविदा शिक्षकों का शिक्षा एवं जनजातीय कल्याण विभाग में संविलियन किया गया है। महाविद्यालयों में काफी समय बाद नियमित प्राध्यापकों की नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गयी है। इस वर्ष से मुख्यमंत्री जन-कल्याण योजना में पंजीकृत श्रमिकों के पुत्र-पुत्रियों को भी इसी योजना का लाभ मिलेगा।  हर साल साढ़े सात लाख युवाओं का कौशल संवर्धन श्री चौहान ने कहा कि युवा सशक्तिकरण मिशन के तहत राज्य सरकार ने प्रति वर्ष साढ़े सात लाख युवाओं के कौशल संवर्धन का लक्ष्य रखा है। भोपाल में सिंगापुर के सहयोग से 645 करोड़ का विश्व-स्तरीय ग्लोबल स्किल पार्क स्थापित किया जा रहा है। युवाओं को रोजगार देने के लिए राज्य सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर जिला मुख्यालयों पर रोजगार मेले लगाए गए, जिनमें लगभग सवा लाख युवाओं को नौकरियाँ प्रदान की गईं। राज्य शासन की स्व-रोजगार से जुड़ी योजनाओं के तहत लगभग एक लाख युवाओं को इसी महीने विशेष शिविर आयोजित कर पूरे प्रदेश में ऋण स्वीकृति-पत्र प्रदान किए गए हैं। एमएसएमई विकास नीति 2017 में विभिन्न अनुदान का एकीकरण कर इसे मध्यम, लघु तथा सूक्ष्म इकाईयों के लिए और आकर्षक बनाया गया है। प्रदेश में पिछले वर्ष दो लाख से अधिक एमएसएमई पंजीकृत हुईं हैं, जिसमें 1,400 करोड़ के निवेश के साथ 5 लाख लोगों को रोजगार मिला है। जनजातीय कल्याण पर खर्च होंगे दो लाख करोड़ मुख्यमंत्री ने बताया कि अगले 5 वर्षों में प्रदेश में जनजातीय कल्याण पर दो लाख करोड़ रुपए के कार्य किए जाएंगे, जिससे समस्त जनजातियों का सर्वांगीण विकास होगा। इस वर्ष 9 अगस्त को जनजातीय कल्याण की दिशा में एक नया कदम उठाते हुए अंर्तराष्ट्रीय आदिवासी दिवस को समारोह पूर्वक मनाया। अनुसूचित विकासखंडों के प्रत्येक ग्राम में जनजातीय अधिकार सभा का गठन होगा। विशेष रूप से पिछड़ी जनजातियों में कुपोषण की समस्या को देखते हुए प्रत्येक परिवार के बैंक खाते में एक हजार रुपये प्रति माह का पोषण अनुदान जमा किया जा रहा है। अनुसूचित जातियों का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता में है। प्रति वर्ष साढ़े 22 लाख से अधिक विद्यार्थियों को हम 732 करोड़ रूपये से अधिक राशि की छात्रवृति एवं शिष्यवृति दे रहे हैं। साथ ही इन वर्गों के आर्थिक विकास के लिये पिछले वर्ष मुख्यमंत्री स्व-रोजगार योजना, युवा उद्यमी योजना एवं आर्थिक कल्याण योजना के तहत 11 हजार हितग्राहियों को लगभग 362 करोड़ की आर्थिक सहायता दी गई है। महिलाओं की सुरक्षा श्री चौहान ने कहा कि बालिकाओं से दुष्कर्म या सामूहिक बलात्कार के अपराध को मृत्यु-दण्ड से दण्डनीय बनाने वाला कानून विधानसभा से पास करवाने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है। ऐसे अपराधों के निराकरण के लिए 50 विशेष न्यायालय कार्यरत हैं। पिछले छ: माह में बालिकाओं से दुष्कर्म के आठ प्रकरणों में अपराधियों को मृत्यु-दण्ड की सजा दी गई है। श्री चौहान ने कहा कि इस वर्ष भी नर्मदा तथा अन्य नदियों के केचमेंट सहित पूरे प्रदेश में उच्च गुणवत्ता के 7 करोड़ पौधे लगाये जाने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। नर्मदा नदी के संरक्षण को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा 'नर्मदा सेवा मिशन' गठित किया गया है। नर्मदा तट के 19 नगरीय निकाय में 1300 करोड़ की सीवरेज योजनाएँ प्रगति पर हैं। वनोपज संग्राहकों के कल्याण के लिए इस वर्ष राज्य सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं। तेंदूपत्ता संग्राहकों को 2000 रूपये प्रति मानक बोरा राशि दी जा रही है, जो पिछले वर्ष से 60 प्रतिशत अधिक है। पहली बार 22 लाख 35 हजार तेंदूपत्ता संग्राहकों को जूता-चप्पल, पानी की बोतल तथा महिला संग्राहकों को साड़ी प्रदाय की गई है। गठित होगा लोक कलाकार मण्डल राज्य सरकार कला एवं संस्कृति के संरक्षण के लिये राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि ओंकारेश्वर में आदिगुरू शंकराचार्य की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास गठित किया गया है। कला एवं संस्कृति को सहेजने के लिये लोक कलाकार मण्डल गठित किया जा रहा है। पाँच नये हिन्दी सेवा सम्मान शुरू किये गये हैं। मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना का लाभ हजारों वरिष्ठ नागरिकों ने लिया है। प्रदेश की 'स्पोर्टस हब' के रूप में पहचान बन रही है। बीते डेढ़ दशक में खेल अधोसंरचनाओं का उल्लेखनीय विकास हुआ है। राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भी खिलाड़ी पदक जीत रहे हैं। राज्य शासन ने कर्मचारियों के कल्याण का पूरा ध्यान रखा है। कर्मचारियों और पेंशन-धारकों को सातवें वेतनमान का लाभ दिया गया है। उन्होंने कहा कि सुशासन के लिये समाधान एक दिन-तत्काल सेवा प्रदाय व्यवस्था में 34 सेवाओं को एक दिन में प्रदाय किया जा रहा है। सीएम हेल्प लाइन नागरिक केन्द्रित सेवा प्रदाय की पहल है। इसमें अब तक प्राप्त 95 प्रतिशत शिकायतों का निराकरण हो चुका है। प्रभावी अपराध नियंत्रण मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था लगातार बेहतर रखने में सरकार सफल रही है। साम्प्रदायिक सौहार्द की दृष्टि से प्रदेश देश में मिसाल बना है। पिछले वर्षों में 161 नये पुलिस थाने तथा 111 नई पुलिस चौकियाँ स्थापित की गईं और 42 हजार 336 पदों पर भर्ती की गईं। महिलाओं के लिये 676 थानों में पृथक कक्ष के निर्माण की परियोजना में इस वर्ष 40 करोड़ का प्रावधान है। डॉयल-100 योजना से 50 लाख से भी अधिक पीड़ितों और जरूरतमंदों को मौके पर पुलिस सहायता मिली है। प्रदेश भर में संवेदनशील स्थानों पर 10 हजार सी.सी.टी.व्ही. कैमरे लगाकर अपराधों पर नियंत्रण की प्रभावी व्यवस्था करने वाला वाला मध्य प्रदेश पहला राज्य है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraj singh

वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को रोडमैप तैयार करने के दिये निर्देश  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से विकासशील और फिर विकसित राज्य बनाने के बाद अब समृद्ध राज्य बनाएंगे। उन्होंने आज यहां मंत्रालय में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समृद्ध मध्यप्रदेश का विज़न साझा किया। श्री चौहान ने विकास के सभी प्रमुख क्षेत्रों में समृद्ध मध्यप्रदेश बनाने का रोडमैप तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बिजली, पानी, सड़क और अधोसंरचना निर्माण जैसे बुनियादी क्षेत्रों का रोडमेप पहले ही तैयार है और इन क्षेत्रों में अच्छी प्रगति हुई है। कृषि क्षेत्र में अब उत्पादन की चुनौती लगभग खत्म हो गई है। अब उत्पादन की गुणवत्ता, खाद्य प्र-संस्करण,  निर्यात, और दोगुना आय बढ़ाने जैसे विषयों पर ध्यान देना होगा। अब दूसरे देशों को भी कृषि उपज निर्यात करने पर ध्यान देने की जरूरत है ताकि किसानों को ज्यादा फायदा हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि रोज़गार सृजन एक बड़ा और चुनौतीपूर्ण काम है। जितनी संख्या में युवा शिक्षित हो रहे हैं उसी अनुपात में ज्यादा से ज्यादा संख्या में उन्हें रोज़गार के अवसर मिलना चाहिए। रोज़गार अवसरों के सृजन के लिए रचनात्मक तरीके से सोचना होगा। संबल योजना के संबंध में अपना विजन बताते करते हुए श्री चौहान ने कहा कि संसाधनों पर गरीबों का अधिकार है और उन्हें मिलना चाहिये। यह सबकी साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के स्व-सहायता समूहों को बढ़ावा देकर गरीबी पर नियंत्रण किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों से कहा कि अब तक मध्यप्रदेश के निर्माण में जो हुआ है वह अभूतपूर्व है और इसके अच्छे परिणाम सामने हैं। अब एक कदम आगे बढ़ाते हुए समृद्ध मध्यप्रदेश बनाने का सपना साकार करना है। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपनी प्रतिभा और अनुभव का उपयोग करते हुए समृद्ध मध्यप्रदेश बनाने का रोडमैप बनाये। सिर्फ अपने विभाग की योजनाओं तक सीमित न रहें। एक सम्पूर्ण सोच प्रस्तुत करें। उन्होंने यह भी कहा कि विभागीय बजट पर निर्भर रहकर काम करने की पारंपरिक सोच को छोड़कर रचनात्मक प्रयासों से आय के अतिरिक्त स्त्रोत और संसाधन निर्मित कर आगे बढ़ें। बजट से ज्यादा रचनात्मक दृष्टि और प्रतिबद्धता काम करती है। बैठक में वित्त मंत्री श्री जयंत मलैया, मुख्य सचिव श्री बी. पी. सिंह, अपर मुख्य सचिव और सभी विभागों के प्रमुख सचिव उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

umashankar gupta

  मैनिट चौराहा में 15 लाख की लागत से हाकर्स कार्नर बनया जायेगा। राजस्व, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री  उमाशंकर गुप्ता ने हाकर्स कार्नर का भूमि-पूजन किया। श्री गुप्ता ने कहा कि हाकर्स कार्नर में उन्हीं को दुकान दें, जो दुकान चलायें। एक भी दुकान बद नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि टॉयलेट भी बनवायें। श्री गुप्ता ने कहा कि इमानदारी से दुकान चलायेंगे तो ग्राहकी अच्छी चलेगी। इस दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

pankaj singh

कमला नगर इलाके में यूपी की महिला अफसर से ज्यादती करने वाले डिप्टी कमिश्नर को मंगलवार शाम को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसको जेल भेज दिया गया। एएसपी धर्मवीर सिंह के अनुसार यूपी के वाणिज्य विभाग के डिप्टी कमिश्नर पंकज सिंह को कमला नगर पुलिस ने मंगलवार को मेडिकल कराया और उसके बाद केार्ट में पेश किया । जहां से कोर्ट ने उनको जेल भेज दिया। उनके परिजनों ने घटना के बाद भोपाल पुलिस से संपर्क किया है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

थ्री स्टार होटल जैसा ओल्ड एज होम

समाज में कई बार बुजुर्गों को वह सम्मान नहीं मिल पाता जिसके वे हकदार हैं। आर्थिक रूप से संपन्न होने के बाद भी कई बार बुजुर्ग अकेलापन महसूस करते हैं। प्रदेश के ऐसे बुजुर्ग जो सेवानिवृत्त हो चुके हैं या किसी कारणवश अपने परिवार के साथ नहीं रहते या फिर बच्चे विदेश चले गए हैं। ऐसे बुजुर्गों के लिए ओल्ड एज होम बनेगा। यहां उनकी देखरेख के लिए तमाम संसाधन उपलब्ध रहेंगे। प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय अशोक शाह ने कलेक्टर सुदाम पी खाडे को दोबारा पत्र लिखकर ओल्ड एज होम के लिए इनायतपुर कोलार की 4 एकड़ जमीन जल्द आवंटित करने के लिए कहा है। शाह ने पत्र में उल्लेख किया है कि आचार संहिता लागू होने से पहले जमीन का शिलान्यास किया जा सके इसलिए त्वरित कार्रवाई करें। जिला प्रशासन ने इससे पहले बड़बई जेल की पहाड़ियों में जमीन आवंटित कर दी थी। जो बुजुर्गों के हिसाब से अनुपयुक्त पाई गई। यहां पहाड़ी में जमीन होने के कारण बुजुर्गों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता। इसलिए कलेक्टर को दोबारा पत्र लिखकर कोलार के इनायतपुर की जमीन आवंटित करने के लिए कहा गया है। ओल्ड एज होम में रहने के लिए पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर रूम आवंटित होगा। इसके लिए यहां रहने वालों को हर साल फीस अदा करना होगी। इसमें एसी और नॉन एसी दोनों तरह के कमरे उपलब्ध रहेंगे। एसी कमरों के लिए अतिरिक्त शुल्क चुकाना पड़ेगा। कमरे भी सिंगल और डबल बेड के रहेंगे। इसे बनाने में करीब 15 करोड़ रुपए खर्च आएगा। ओल्ड एज होम में बुजुर्गों के मनोरंजन का पूरा ध्यान रखा जाएगा। यहां लाइब्रेरी, पार्क, पूजा व ध्यान कक्ष, विभिन्न खेल, वाई-फाई, योगा, वॉकिंग ट्रैक, ग्रॉसरी शॉप, स्टेशनरी, मैस, डॉक्टर सहित अन्य तमाम सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। लांड्री और दवाखाना आदि की व्यवस्था भी रहेगी। ओल्ड एज होम में शुरुआत में 100 बुजुर्गों के रहने की व्यवस्था रहेगी। ये बुजुर्ग उच्चाधिकारी के साथ, डॉक्टर, इंजीनियर, प्रोफेसर, व्यवसायी या किसी अन्य क्षेत्र से जुड़े हो सकते हैं। साहित्य में रुचि रखने वालों के लिए यहां गोष्ठी कक्ष भी बनाया जाना प्रस्तावित है। कलेक्टर सुदाम पी खाडे ने बताया ओल्ड एज होम बनाने के लिए इनायतपुर कोलार में 4 एकड़ जमीन दी आवंटित की जा रही है। फिलहाल यह जमीन आरक्षित कर दी है। प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही जमीन आवंटित कर दी जाएगी।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

pcb mp

  छोटे तालाब में मछलियां मरने का मामला सामने आने के बाद नगर निगम के अधिकारियों ने पीसीबी से जांच के लिए कहा है। जांच होने के बाद पता चल पाएगा कि आखिर किस कारण मछलियां मर रही हैं। बता दें कि गत सोमवार को छोटे तालाब में खटलापुरा घाट के पास बड़ी संख्या में मछलियां मरी थीं। इससे पहले 2 जुलाई को सैकड़ों की संख्या में मरी हुई मछलियां मिलीं थीं।   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान

  एमपी के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हम जनता की जिंदगी बदलने के संकल्प के साथ कार्य कर रहे हैं। प्रदेश को बदलने, बच्चों का भविष्य निखारने, किसानों को पसीने की कीमत दिलाने, गरीब की जिंदगी को बेहतर बनाने और सबको न्याय दिलवाने के लिये दुनिया में जो कहीं नहीं हुआ, वह प्रदेश में करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष में शासकीय अनुदान और सहायता की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 33 हजार करोड़ रूपये किसानों के बैंक खातों में जमा करवाये गये हैं। श्री चौहान आज मुख्यमंत्री निवास में शिव आभार साइकिल यात्रा समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गरीबों की जिंदगी का अंधेरा दूर करने के लिये संबल योजना संचालित की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार का बजट पहले भी होता था, किन्तु कभी भी किसानों को सरकार से इतनी मदद नहीं मिली। श्री चौहान ने कहा कि कुनबी पटेल समाज आभार के लिये आया है, यह अत्यंत हर्ष का विषय है। उन्होंने कहा कि कुनबी पटेल समाज का स्नेह अनमोल है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को प्राप्त कराने के लिये समाज प्रयास करे। उल्लेखनीय है कि शिव आभार यात्रा 29 जुलाई को खंडवा से प्रारंभ हुई थी। यह 6 दिवसीय यात्रा खंडवा से गांव-गांव होते हुए आज भोपाल पहुँची। खंडवा से भोपाल की 600 किमी की साइकिल यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। समाज में सकारात्मकता का प्रसार किया।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज यहाँ बोहरा समाज, इंदौर का प्रतिनिधि मंडल आमिल शब्बीर भाई नोमानी के साथ मिला। इस मौके पर श्री ताहिर भाई सेठजीवाला, खुजेमा भाई, श्री अम्मार फहीम, श्री मजहर भाई सेठजीवाला और श्री फिरोज भाई साईकिलवाला मौजूद थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

किशोर कुमार

भारतीय सिनेमा जगत के सुप्रसिद्ध कलाकार, संगीतकार और गायक श्री किशोर कुमार बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे। खंडवा जिले में जन्मे श्री किशोर कुमार ने पूरे देश में मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया। एमपी के जनसम्पर्क, जल-संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने आज स्वर्गीय किशोर कुमार की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए यह विचार व्यक्त किये। मंत्री डॉ. मिश्र ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए कहा कि स्वर्गीय किशोर दा हरदिल अजीज और खुशमिजाज इंसान थे। उनकी यादें देशवासियों के दिलों में हमेशा कायम रहेंगी। डॉ. मिश्र ने कहा कि उन्होंने गायन, निर्देशन, अभिनय सहित विभिन्न विधाओं में अपनी पहचान बनाई थी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा पिछोर में 2208 करोड़ की सिंचाई परियोजना का शिलान्यास  मध्यप्रदेश के सीएम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  शिवपुरी जिले के पिछोर तहसील मुख्यालय पर 2208 करोड़ की लागत की वृहद सिंचाई परियोजना का शिलान्यास करते हुए कहा कि आगामी दिनों में राज्य सरकार कृषि उपज की लागत में 50 प्रतिशत लाभांश जोड़कर समर्थन मूल्य निर्धारित करेगी। उन्होंने कहा कि इस तरह निर्धारित समर्थन मूल्य पर ही किसान की फसल की खरीदी प्रदेश सरकार करेगी। श्री चौहान ने इस अवसर पर मगरौनी कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा दिये जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वृहद सिंचाई परियोजना से खनियाधाना और पिछोर क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में पेयजल व्यवस्था का भी प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सिंचाई का रकबा 40 लाख हेक्टेयर तक पहुँचा दिया गया है। अब राज्य सरकार का लक्ष्य इसे 80 लाख हेक्टेयर तक पहुँचाने का है। मुख्यमंत्री ने शिलान्यास समारोह में उपस्थित जन-समुदाय को संबल योजना सहित महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हित-लाभ भी वितरित किये। जनसम्पर्क, जल-संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने बताया कि परियोजना की पूर्ण जल-ग्रहण क्षमता 371.80 मैट्रिक घनमीटर होगी और जल-ग्रहण क्षेत्र 1843 वर्ग किलोमीटर रहेगा। उन्होंने कहा कि परियोजना से पिछोर विधानसभा क्षेत्र के 208 ग्रामों में एक लाख 67 हजार एकड़, शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र में 11 ग्रामों की 7 हजार एकड़, करैरा विधानसभा क्षेत्र में 87 ग्रामों की 67 हजार एकड़ और दतिया विधानसभा क्षेत्र में 37 ग्रामों की 32 हजार एकड़ कृषि भूमि में सिंचाई होगी। मुख्यमंत्री ने शिलान्यास समारोह की अध्यक्षता कर रहे पूर्व राजस्व मंत्री श्री लक्ष्मीनारायण गुप्ता को शॉल-श्रीफल से सम्मानित किया। उन्होंने पिछोर की कु. आशिया खान को बेडमिंटन नेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण-पदक हासिल करने पर सम्मानित किया। अपर मुख्य सचिव जल-संसाधन श्री आर.एस. जुलानिया ने परियोजना की जानकारी दी। समारोह में विधायक श्री प्रहलाद भारती, अन्य जन-प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraj singh

एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आज नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने मध्यप्रदेश को नगरीय विकास में नवाचारों के लिये मिले राष्ट्रीय पुरस्कार सौंपे। ये पुरस्कार विगत 27-28 जुलाई को लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय नगरीय विकास कार्यशाला में मध्यप्रदेश को भारत सरकार द्वारा प्रदान किये गये हैं। इस अवसर पर महापौर  आलोक शर्मा, मुख्य सचिव  बसंत प्रताप सिंह,प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास  विवेक अग्रवाल, भोपाल निगमायुक्त  अविनाश लवानिया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी  संजय कुमार भी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि विगत 28 जुलाई को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भोपाल स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में इन्टीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेन्टर के लिये भोपाल के महापौर श्री आलोक शर्मा और अमृत योजना में बाँड जारी करने के नवाचार के लिये इंदौर महापौर श्रीमती मालिनी लक्ष्मण गौड़ को राष्ट्रीय पुरस्कारों से अलंकृत किया था। इसके पूर्व 27 जुलाई को कार्यशाला में केन्द्रीय शहरी विकास, आवासीय एवं शहरी गरीबी उन्मूलन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री हरदीप सिंह पुरी ने मध्यप्रदेश को नगरीय विकास के क्षेत्र में नवाचारों के लिये चार राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया था। ये पुरस्कार भोपाल के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में पब्लिक बाइक शेयरिंग, बी-नेस्ट इंक्यूबेशन सेंटर और जबलपुर स्मार्ट सिटी के एनडीएमसी के स्मार्ट क्लॉस-रूम एवं वेस्ट टू एनर्जी प्लांट के लिये प्रदान किये गये।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraj singh

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में नगरीय विकास एवं आवास विभाग की पारगमन उन्मुख विकास नीति-2018 (टीओडी नीति) का अनुमोदन किया गया। प्रदेश के शहर, शहरीकरण के बढ़ते दबाव और यातायात एवं परिवहन संबंधी समस्याओं से निपटने के लिये एक राज्य-स्तरीय टीओडी नीति बनाये जाने का निर्णय लिया गया। नीति में नगरीय क्षेत्रों में स्मार्ट विकास को बढ़ावा देने के लिये नगरीय तथा परिवहन से संबंधित हो रही समस्याओं को इस नीति के माध्यम से हल किया जायेगा। टीओडी नीति नागरिकों के निवास-स्थल एवं कार्य-स्थल के मध्य संबंध सुधारने के लिये सार्वजनिक परिवहन की दक्षता और स्थिरता में सुधार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

शिवराज सिंह चौहान

शुद्ध पेयजल के लिये 36 हजार घरों में नल कनेक्शन दिया जायेगा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पन्ना जिले के पवई एवं शाहनगर विकासखण्ड के 158 ग्रामों के लिये शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिये 211.32 करोड़ की लागत से ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना का शिलान्यास किया। इस योजना के अंतर्गत लगभग 36 हजार घरों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। इस अवसर पर श्री चौहान ने अमहा लघु सिंचाई नहर विस्तारीकरण योजना का भी शिलान्यास किया। इस अवसर पर जिले की प्रभारी राज्य मंत्री श्रीमती ललिता यादव, सांसद श्री नागेन्द्र सिंह, बुंदेलखण्ड विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री रामकृष्ण कुसमरिया और अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

स्मार्ट सिटी परियोजना

मंत्री ने दिए प्रोजेक्ट समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश स्मार्ट सिटी परियोजना में चयनित प्रदेश के 7 शहर में 1610 करोड़ की लागत के 60 प्रोजेक्ट पूर्ण किए जा चुके हैं। वर्तमान में 2498 करोड़ के 139 प्रोजेक्ट प्रगति पर है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने सभी प्रोजेक्ट निर्धारित गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री श्रीमती माया सिंह ने कहा कि देश के चुनिंदा शहरों में क्षेत्र आधारित विकास और पेन सिटी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रदेश के सात शहर इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, सागर और सतना का चयन तीन चरण में स्मार्ट सिटी के रूप में किया गया है। इन शहरों में 5 वर्षों में लगभग 20 हजार करोड़ के कार्य करवाया जाना प्रस्तावित है, जिन पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। श्रीमती सिंह ने बताया कि प्रथम चरण-2015 में तीन शहर भोपाल, इंदौर और जबलपुर का चयन किया गया। इन शहरों में इंदौर में 96.91 करोड़ की लागत के 28 प्रोजेक्ट पूर्ण किए जा चुके हैं तथा 455.43 करोड़ रूपये के 46 प्रोजेक्ट प्रगति पर है। भोपाल स्मार्ट सिटी में 1207 करोड़ रूपये के 16 प्रोजेक्ट पूर्ण किए जा चुके हैं तथा 478 करोड़ के 22 प्रोजेक्ट प्रगति पर है। स्मार्ट सिटी जबलपुर में 287 करोड़ लागत के 11 प्रोजेक्ट पूर्ण किए जा चुके हैं तथा 377 करोड़ रूपये लागत के 30 प्रोजेक्ट प्रगति पर है। द्वितीय चरण-2016 में उज्जैन और ग्वालियर का चयन किया गया है। इनमें उज्जैन स्मार्ट सिटी में 19 करोड़ रूपये के 5 प्रोजेक्ट पूर्ण किए जा चुके हैं तथा 155 करोड़ की लागत के 17 प्रोजेक्ट प्रगति पर है। स्मार्ट सिटी ग्वालियर में 530 करोड़ की लागत के 21 प्रोजेक्ट प्रगति पर है, जो समय-सीमा में पूर्ण कर लिये जायेंगे। तृत्तीय चरण-2017 में सागर और सतना शहर का चयन किया गया है। स्मार्ट सिटी सागर में 1735 करोड़ के 27 प्रोजेक्ट तैयार किए गए हैं, इनमें 46 करोड़ के 2 कार्य प्रगति पर है। इसी क्रम में स्मार्ट सिटी सतना में 1438 करोड़ की लागत के 27 प्रोजेक्ट तैयार किए गए हैं। इनमें 51 लाख रूपये की लागत के एक प्रोजेक्ट पर कार्य प्रारंभ किया जा चुका है। शेष कार्य शीध्र प्रारंभ किए जायेंगे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

umashankar gupta

सरोजिनी नायडू कन्या महाविद्यालय के सामने बने महिला हॉकर्स कॉर्नर का नाम राजमाता विजयाराजे सिंधिया महिला हॉकर्स कॉर्नर होगा। राजस्व, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता और महापौर श्री आलोक शर्मा ने हॉकर्स कॉर्नर का निरीक्षण किया। उन्होंने जल्द इसे शुरू करवाने के निर्देश दिये। श्री गुप्ता ने नेहरू नगर स्थित बापू नगर की झुग्गियों के सुनियोजित व्यवस्थापन की कार्य-योजना बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने हाट-बाजार के लिये स्थल निरीक्षण भी किया। इस मौके पर स्थानीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

vidisha

 किसानों के खातों में पहुँचे 33 हजार करोड़ : गरीबों के 44 करोड़ बिजली बिल हुए माफ  मुख्यमंत्री द्वारा विदिशा जिले में 170 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण  एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज विदिशा में हुए किसान सम्मेलन में घोषणा की कि आगामी अगस्त माह से विदिशा में मेडिकल कॉलेज शुरू किया जायेगा। इससे विदिशा तथा आसपास की जनता को गंभीर बीमारियों के लिये भी समुचित उपचार आसानी से मिल सकेगा। श्री चौहान ने एक लाख 33 हजार किसानों के बैंक खातों में फसल बीमा योजना की 445 करोड़ की बीमा राशि ऑनलाईन ट्रांसफर की। मुख्यमंत्री ने विदिशा जिले में 170 करोड़ रूपये लागत के निर्माण कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। श्री चौहान ने कहा कि इस वर्ष किसानों से गेहूँ की खरीदी समर्थन मूल्य को जोड़कर 2 हजार रूपये क्विंटल के मान से की जा रही है। इसके अलावा चना, उड़द और मूंग आदि फसलों की खरीदी भी राज्य सरकार कर रही है, ताकि किसान को उसकी कृषि उपज का लाभकारी मूल्य आसानी से मिल सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि खेती को हर हाल में लाभकारी व्यवसाय बनाया जाये। उन्होंने बताया कि प्रदेश के किसानों के बैंक खातों में गत एक साल के दौरान 33 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि विभिन्न योजनाओं में जमा करवाई गई है। श्री चौहान ने बताया कि मध्यप्रदेश का सोयाबीन चीन को निर्यात करने के प्रयास किये जा रहे हैं। इसके लिये उच्च स्तर पर चर्चा चल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संबल योजना समाज के हर गरीब व्यक्ति के जीवन को खुशहाल बनाने के लिये क्रियान्वित की जा रही है। योजना में पंजीकृत असंगठित श्रमिकों तथा अन्य पात्र जरूरतमंद के 44 करोड़ से भी अधिक राशि के बकाया बिजली बिल माफ कर दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि योजना में जो असंगठित श्रमिक और अन्य पात्र लोग अभी तक पंजीयन नहीं करा पाये हैं, उनके पंजीयन के लिये व्यवस्था की जा रही है। सम्मेलन में सांसद श्री लक्ष्मीनारायण यादव, लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह, उद्यानिकी राज्य मंत्री श्री सूर्यप्रकाश मीणा, विधायक श्री कल्याण सिंह ठाकुर और श्री वीर सिंह पंवार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री तोरण सिंह दांगी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री मुकेश टंडन, को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर शर्मा, अन्य जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में विभिन्न वर्गों के लोग मौजूद थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विदिशा में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया। स्थानीय दुर्गा नगर चौराहे पर नगर पालिका द्वारा यह प्रतिमा स्थापित की गई है। अनावरण कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह और सांसद श्री लक्ष्मीनारायण यादव भी उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

vidisha

 किसानों के खातों में पहुँचे 33 हजार करोड़ : गरीबों के 44 करोड़ बिजली बिल हुए माफ  मुख्यमंत्री द्वारा विदिशा जिले में 170 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण  एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज विदिशा में हुए किसान सम्मेलन में घोषणा की कि आगामी अगस्त माह से विदिशा में मेडिकल कॉलेज शुरू किया जायेगा। इससे विदिशा तथा आसपास की जनता को गंभीर बीमारियों के लिये भी समुचित उपचार आसानी से मिल सकेगा। श्री चौहान ने एक लाख 33 हजार किसानों के बैंक खातों में फसल बीमा योजना की 445 करोड़ की बीमा राशि ऑनलाईन ट्रांसफर की। मुख्यमंत्री ने विदिशा जिले में 170 करोड़ रूपये लागत के निर्माण कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। श्री चौहान ने कहा कि इस वर्ष किसानों से गेहूँ की खरीदी समर्थन मूल्य को जोड़कर 2 हजार रूपये क्विंटल के मान से की जा रही है। इसके अलावा चना, उड़द और मूंग आदि फसलों की खरीदी भी राज्य सरकार कर रही है, ताकि किसान को उसकी कृषि उपज का लाभकारी मूल्य आसानी से मिल सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि खेती को हर हाल में लाभकारी व्यवसाय बनाया जाये। उन्होंने बताया कि प्रदेश के किसानों के बैंक खातों में गत एक साल के दौरान 33 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि विभिन्न योजनाओं में जमा करवाई गई है। श्री चौहान ने बताया कि मध्यप्रदेश का सोयाबीन चीन को निर्यात करने के प्रयास किये जा रहे हैं। इसके लिये उच्च स्तर पर चर्चा चल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संबल योजना समाज के हर गरीब व्यक्ति के जीवन को खुशहाल बनाने के लिये क्रियान्वित की जा रही है। योजना में पंजीकृत असंगठित श्रमिकों तथा अन्य पात्र जरूरतमंद के 44 करोड़ से भी अधिक राशि के बकाया बिजली बिल माफ कर दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि योजना में जो असंगठित श्रमिक और अन्य पात्र लोग अभी तक पंजीयन नहीं करा पाये हैं, उनके पंजीयन के लिये व्यवस्था की जा रही है। सम्मेलन में सांसद श्री लक्ष्मीनारायण यादव, लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह, उद्यानिकी राज्य मंत्री श्री सूर्यप्रकाश मीणा, विधायक श्री कल्याण सिंह ठाकुर और श्री वीर सिंह पंवार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री तोरण सिंह दांगी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री मुकेश टंडन, को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर शर्मा, अन्य जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में विभिन्न वर्गों के लोग मौजूद थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विदिशा में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया। स्थानीय दुर्गा नगर चौराहे पर नगर पालिका द्वारा यह प्रतिमा स्थापित की गई है। अनावरण कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह और सांसद श्री लक्ष्मीनारायण यादव भी उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

vidisha

 किसानों के खातों में पहुँचे 33 हजार करोड़ : गरीबों के 44 करोड़ बिजली बिल हुए माफ  मुख्यमंत्री द्वारा विदिशा जिले में 170 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण  एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज विदिशा में हुए किसान सम्मेलन में घोषणा की कि आगामी अगस्त माह से विदिशा में मेडिकल कॉलेज शुरू किया जायेगा। इससे विदिशा तथा आसपास की जनता को गंभीर बीमारियों के लिये भी समुचित उपचार आसानी से मिल सकेगा। श्री चौहान ने एक लाख 33 हजार किसानों के बैंक खातों में फसल बीमा योजना की 445 करोड़ की बीमा राशि ऑनलाईन ट्रांसफर की। मुख्यमंत्री ने विदिशा जिले में 170 करोड़ रूपये लागत के निर्माण कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। श्री चौहान ने कहा कि इस वर्ष किसानों से गेहूँ की खरीदी समर्थन मूल्य को जोड़कर 2 हजार रूपये क्विंटल के मान से की जा रही है। इसके अलावा चना, उड़द और मूंग आदि फसलों की खरीदी भी राज्य सरकार कर रही है, ताकि किसान को उसकी कृषि उपज का लाभकारी मूल्य आसानी से मिल सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि खेती को हर हाल में लाभकारी व्यवसाय बनाया जाये। उन्होंने बताया कि प्रदेश के किसानों के बैंक खातों में गत एक साल के दौरान 33 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि विभिन्न योजनाओं में जमा करवाई गई है। श्री चौहान ने बताया कि मध्यप्रदेश का सोयाबीन चीन को निर्यात करने के प्रयास किये जा रहे हैं। इसके लिये उच्च स्तर पर चर्चा चल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संबल योजना समाज के हर गरीब व्यक्ति के जीवन को खुशहाल बनाने के लिये क्रियान्वित की जा रही है। योजना में पंजीकृत असंगठित श्रमिकों तथा अन्य पात्र जरूरतमंद के 44 करोड़ से भी अधिक राशि के बकाया बिजली बिल माफ कर दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि योजना में जो असंगठित श्रमिक और अन्य पात्र लोग अभी तक पंजीयन नहीं करा पाये हैं, उनके पंजीयन के लिये व्यवस्था की जा रही है। सम्मेलन में सांसद श्री लक्ष्मीनारायण यादव, लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह, उद्यानिकी राज्य मंत्री श्री सूर्यप्रकाश मीणा, विधायक श्री कल्याण सिंह ठाकुर और श्री वीर सिंह पंवार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री तोरण सिंह दांगी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री मुकेश टंडन, को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर शर्मा, अन्य जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में विभिन्न वर्गों के लोग मौजूद थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विदिशा में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया। स्थानीय दुर्गा नगर चौराहे पर नगर पालिका द्वारा यह प्रतिमा स्थापित की गई है। अनावरण कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह और सांसद श्री लक्ष्मीनारायण यादव भी उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

आयकर दिवस

आयकर दिवस पर वृद्ध आयकरदाताओं और अधिकारियों का सम्मान  मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा है कि नागरिकों का नैतिक कर्तव्य है कि कमजोर वर्गों के कल्याण और देश के विकास में आयकर देकर अपना अधिक से अधिक योगदान दें। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के करदाताओं की सख्या में वृद्धि पूरे देश में करदाताओं की वृद्धि के औसत से अधिक है। इस विशाल कर संग्रहण का श्रेय कर प्रशासन के साथ-साथ देश के ईमानदार करदाताओं को भी जाता है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार इनकम टैक्स की प्रक्रिया को और सरल बना रही है, जिससे आम लोगों तथा सरकार को फायदा होगा। राज्यपाल ने यह बात आज आयकर दिवस के अवसर आयोजित समारोह में कही। उन्होंने इस अवसर पर वृद्ध आयकरदाताओं और आयकर इन्वेस्टिगेशन तथा वसूली में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारियों को शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। राज्यपाल श्रीमती पटेल ने कहा कि हमारा देश विश्व में अर्थ-व्यवस्था के हिसाब से ब्रिटेन को पछाड़कर छठवें स्थान पर आ गया है। हाल ही में फोर्ब्स पत्रिका के मुताबिक पहली बार भारत सकल घरेलू उत्पाद के मामले में ब्रिटेन से आगे निकला है और अमेरिका, चीन, जापान, जर्मनी तथा फ्रांस के साथ प्रतिस्पर्धा में है। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कालेधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ की गई कार्रवाई और जीएसटी प्रणाली लागू होने के बाद देश में रिकार्ड संख्या में लोग टैक्स देने के लिए आगे आ रहे हैं । ये बदले हुए वातावरण का प्रमाण है। राज्यपाल श्रीमती पटेल ने कहा कि जब से बेनामी संपत्ति का कानून सदन में पारित हुआ है, तब से अब तक चार से साढ़े चार हजार करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली गई है। इसलिए आयकर विभाग की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2017-18 में केन्द्र सरकार का आयकर का कुल संग्रहण दस लाख करोड़ रूपये से अधिक था, जो एक ऐतिहासिक उपलब्धि थी। राज्यपाल ने इस अवसर पर आयकर विभाग की सालाना पुस्तक और आयकर प्रतिविंब पत्रिका का विमोचन किया तथा आयकर से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया। प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर आयकर श्री प्रसन्न कुमार दाश ने आयकर विभाग की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि करदाताओं में अपने कर्तव्य और दायित्व के प्रति जागरूकता आ रही है। उन्होंने कहा कि करदाता होना गर्व की बात है। आयकर से ही देश शक्तिशाली बनेगा। सरकार सभी से थोड़ा-थोड़ा लेकर विभिन्न निर्माण कार्यों पर खर्च करती है। इस अवसर पर मुख्य आयकर आयुक्त इंदौर श्री अजय चौहान ने आभार व्यक्त किया।       विदिशा में अगस्त माह से शुरू होगा मेडिकल कॉलेज: मुख्यमंत्री श्री चौहान किसानों के खातों में पहुँचे 33 हजार करोड़ : गरीबों के 44 करोड़ बिजली बिल हुए माफ  मुख्यमंत्री द्वारा विदिशा जिले में 170 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण   एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज विदिशा में हुए किसान सम्मेलन में घोषणा की कि आगामी अगस्त माह से विदिशा में मेडिकल कॉलेज शुरू किया जायेगा। इससे विदिशा तथा आसपास की जनता को गंभीर बीमारियों के लिये भी समुचित उपचार आसानी से मिल सकेगा। श्री चौहान ने एक लाख 33 हजार किसानों के बैंक खातों में फसल बीमा योजना की 445 करोड़ की बीमा राशि ऑनलाईन ट्रांसफर की। मुख्यमंत्री ने विदिशा जिले में 170 करोड़ रूपये लागत के निर्माण कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। श्री चौहान ने कहा कि इस वर्ष किसानों से गेहूँ की खरीदी समर्थन मूल्य को जोड़कर 2 हजार रूपये क्विंटल के मान से की जा रही है। इसके अलावा चना, उड़द और मूंग आदि फसलों की खरीदी भी राज्य सरकार कर रही है, ताकि किसान को उसकी कृषि उपज का लाभकारी मूल्य आसानी से मिल सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि खेती को हर हाल में लाभकारी व्यवसाय बनाया जाये। उन्होंने बताया कि प्रदेश के किसानों के बैंक खातों में गत एक साल के दौरान 33 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि विभिन्न योजनाओं में जमा करवाई गई है। श्री चौहान ने बताया कि मध्यप्रदेश का सोयाबीन चीन को निर्यात करने के प्रयास किये जा रहे हैं। इसके लिये उच्च स्तर पर चर्चा चल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संबल योजना समाज के हर गरीब व्यक्ति के जीवन को खुशहाल बनाने के लिये क्रियान्वित की जा रही है। योजना में पंजीकृत असंगठित श्रमिकों तथा अन्य पात्र जरूरतमंद के 44 करोड़ से भी अधिक राशि के बकाया बिजली बिल माफ कर दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि योजना में जो असंगठित श्रमिक और अन्य पात्र लोग अभी तक पंजीयन नहीं करा पाये हैं, उनके पंजीयन के लिये व्यवस्था की जा रही है। सम्मेलन में सांसद श्री लक्ष्मीनारायण यादव, लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह, उद्यानिकी राज्य मंत्री श्री सूर्यप्रकाश मीणा, विधायक श्री कल्याण सिंह ठाकुर और श्री वीर सिंह पंवार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री तोरण सिंह दांगी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री मुकेश टंडन, को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर शर्मा, अन्य जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में विभिन्न वर्गों के लोग मौजूद थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विदिशा में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया। स्थानीय दुर्गा नगर चौराहे पर नगर पालिका द्वारा यह प्रतिमा स्थापित की गई है। अनावरण कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह और सांसद श्री लक्ष्मीनारायण यादव भी उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

आयकर दिवस

आयकर दिवस पर वृद्ध आयकरदाताओं और अधिकारियों का सम्मान  मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा है कि नागरिकों का नैतिक कर्तव्य है कि कमजोर वर्गों के कल्याण और देश के विकास में आयकर देकर अपना अधिक से अधिक योगदान दें। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के करदाताओं की सख्या में वृद्धि पूरे देश में करदाताओं की वृद्धि के औसत से अधिक है। इस विशाल कर संग्रहण का श्रेय कर प्रशासन के साथ-साथ देश के ईमानदार करदाताओं को भी जाता है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार इनकम टैक्स की प्रक्रिया को और सरल बना रही है, जिससे आम लोगों तथा सरकार को फायदा होगा। राज्यपाल ने यह बात आज आयकर दिवस के अवसर आयोजित समारोह में कही। उन्होंने इस अवसर पर वृद्ध आयकरदाताओं और आयकर इन्वेस्टिगेशन तथा वसूली में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारियों को शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। राज्यपाल श्रीमती पटेल ने कहा कि हमारा देश विश्व में अर्थ-व्यवस्था के हिसाब से ब्रिटेन को पछाड़कर छठवें स्थान पर आ गया है। हाल ही में फोर्ब्स पत्रिका के मुताबिक पहली बार भारत सकल घरेलू उत्पाद के मामले में ब्रिटेन से आगे निकला है और अमेरिका, चीन, जापान, जर्मनी तथा फ्रांस के साथ प्रतिस्पर्धा में है। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कालेधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ की गई कार्रवाई और जीएसटी प्रणाली लागू होने के बाद देश में रिकार्ड संख्या में लोग टैक्स देने के लिए आगे आ रहे हैं । ये बदले हुए वातावरण का प्रमाण है। राज्यपाल श्रीमती पटेल ने कहा कि जब से बेनामी संपत्ति का कानून सदन में पारित हुआ है, तब से अब तक चार से साढ़े चार हजार करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली गई है। इसलिए आयकर विभाग की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2017-18 में केन्द्र सरकार का आयकर का कुल संग्रहण दस लाख करोड़ रूपये से अधिक था, जो एक ऐतिहासिक उपलब्धि थी। राज्यपाल ने इस अवसर पर आयकर विभाग की सालाना पुस्तक और आयकर प्रतिविंब पत्रिका का विमोचन किया तथा आयकर से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया। प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर आयकर श्री प्रसन्न कुमार दाश ने आयकर विभाग की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि करदाताओं में अपने कर्तव्य और दायित्व के प्रति जागरूकता आ रही है। उन्होंने कहा कि करदाता होना गर्व की बात है। आयकर से ही देश शक्तिशाली बनेगा। सरकार सभी से थोड़ा-थोड़ा लेकर विभिन्न निर्माण कार्यों पर खर्च करती है। इस अवसर पर मुख्य आयकर आयुक्त इंदौर श्री अजय चौहान ने आभार व्यक्त किया।       विदिशा में अगस्त माह से शुरू होगा मेडिकल कॉलेज: मुख्यमंत्री श्री चौहान किसानों के खातों में पहुँचे 33 हजार करोड़ : गरीबों के 44 करोड़ बिजली बिल हुए माफ  मुख्यमंत्री द्वारा विदिशा जिले में 170 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण   एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज विदिशा में हुए किसान सम्मेलन में घोषणा की कि आगामी अगस्त माह से विदिशा में मेडिकल कॉलेज शुरू किया जायेगा। इससे विदिशा तथा आसपास की जनता को गंभीर बीमारियों के लिये भी समुचित उपचार आसानी से मिल सकेगा। श्री चौहान ने एक लाख 33 हजार किसानों के बैंक खातों में फसल बीमा योजना की 445 करोड़ की बीमा राशि ऑनलाईन ट्रांसफर की। मुख्यमंत्री ने विदिशा जिले में 170 करोड़ रूपये लागत के निर्माण कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। श्री चौहान ने कहा कि इस वर्ष किसानों से गेहूँ की खरीदी समर्थन मूल्य को जोड़कर 2 हजार रूपये क्विंटल के मान से की जा रही है। इसके अलावा चना, उड़द और मूंग आदि फसलों की खरीदी भी राज्य सरकार कर रही है, ताकि किसान को उसकी कृषि उपज का लाभकारी मूल्य आसानी से मिल सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि खेती को हर हाल में लाभकारी व्यवसाय बनाया जाये। उन्होंने बताया कि प्रदेश के किसानों के बैंक खातों में गत एक साल के दौरान 33 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि विभिन्न योजनाओं में जमा करवाई गई है। श्री चौहान ने बताया कि मध्यप्रदेश का सोयाबीन चीन को निर्यात करने के प्रयास किये जा रहे हैं। इसके लिये उच्च स्तर पर चर्चा चल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संबल योजना समाज के हर गरीब व्यक्ति के जीवन को खुशहाल बनाने के लिये क्रियान्वित की जा रही है। योजना में पंजीकृत असंगठित श्रमिकों तथा अन्य पात्र जरूरतमंद के 44 करोड़ से भी अधिक राशि के बकाया बिजली बिल माफ कर दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि योजना में जो असंगठित श्रमिक और अन्य पात्र लोग अभी तक पंजीयन नहीं करा पाये हैं, उनके पंजीयन के लिये व्यवस्था की जा रही है। सम्मेलन में सांसद श्री लक्ष्मीनारायण यादव, लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह, उद्यानिकी राज्य मंत्री श्री सूर्यप्रकाश मीणा, विधायक श्री कल्याण सिंह ठाकुर और श्री वीर सिंह पंवार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री तोरण सिंह दांगी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री मुकेश टंडन, को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर शर्मा, अन्य जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में विभिन्न वर्गों के लोग मौजूद थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विदिशा में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया। स्थानीय दुर्गा नगर चौराहे पर नगर पालिका द्वारा यह प्रतिमा स्थापित की गई है। अनावरण कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह और सांसद श्री लक्ष्मीनारायण यादव भी उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

आयकर दिवस

आयकर दिवस पर वृद्ध आयकरदाताओं और अधिकारियों का सम्मान  मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा है कि नागरिकों का नैतिक कर्तव्य है कि कमजोर वर्गों के कल्याण और देश के विकास में आयकर देकर अपना अधिक से अधिक योगदान दें। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के करदाताओं की सख्या में वृद्धि पूरे देश में करदाताओं की वृद्धि के औसत से अधिक है। इस विशाल कर संग्रहण का श्रेय कर प्रशासन के साथ-साथ देश के ईमानदार करदाताओं को भी जाता है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार इनकम टैक्स की प्रक्रिया को और सरल बना रही है, जिससे आम लोगों तथा सरकार को फायदा होगा। राज्यपाल ने यह बात आज आयकर दिवस के अवसर आयोजित समारोह में कही। उन्होंने इस अवसर पर वृद्ध आयकरदाताओं और आयकर इन्वेस्टिगेशन तथा वसूली में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारियों को शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। राज्यपाल श्रीमती पटेल ने कहा कि हमारा देश विश्व में अर्थ-व्यवस्था के हिसाब से ब्रिटेन को पछाड़कर छठवें स्थान पर आ गया है। हाल ही में फोर्ब्स पत्रिका के मुताबिक पहली बार भारत सकल घरेलू उत्पाद के मामले में ब्रिटेन से आगे निकला है और अमेरिका, चीन, जापान, जर्मनी तथा फ्रांस के साथ प्रतिस्पर्धा में है। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कालेधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ की गई कार्रवाई और जीएसटी प्रणाली लागू होने के बाद देश में रिकार्ड संख्या में लोग टैक्स देने के लिए आगे आ रहे हैं । ये बदले हुए वातावरण का प्रमाण है। राज्यपाल श्रीमती पटेल ने कहा कि जब से बेनामी संपत्ति का कानून सदन में पारित हुआ है, तब से अब तक चार से साढ़े चार हजार करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली गई है। इसलिए आयकर विभाग की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2017-18 में केन्द्र सरकार का आयकर का कुल संग्रहण दस लाख करोड़ रूपये से अधिक था, जो एक ऐतिहासिक उपलब्धि थी। राज्यपाल ने इस अवसर पर आयकर विभाग की सालाना पुस्तक और आयकर प्रतिविंब पत्रिका का विमोचन किया तथा आयकर से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया। प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर आयकर श्री प्रसन्न कुमार दाश ने आयकर विभाग की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि करदाताओं में अपने कर्तव्य और दायित्व के प्रति जागरूकता आ रही है। उन्होंने कहा कि करदाता होना गर्व की बात है। आयकर से ही देश शक्तिशाली बनेगा। सरकार सभी से थोड़ा-थोड़ा लेकर विभिन्न निर्माण कार्यों पर खर्च करती है। इस अवसर पर मुख्य आयकर आयुक्त इंदौर श्री अजय चौहान ने आभार व्यक्त किया।       विदिशा में अगस्त माह से शुरू होगा मेडिकल कॉलेज: मुख्यमंत्री श्री चौहान किसानों के खातों में पहुँचे 33 हजार करोड़ : गरीबों के 44 करोड़ बिजली बिल हुए माफ  मुख्यमंत्री द्वारा विदिशा जिले में 170 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण   एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज विदिशा में हुए किसान सम्मेलन में घोषणा की कि आगामी अगस्त माह से विदिशा में मेडिकल कॉलेज शुरू किया जायेगा। इससे विदिशा तथा आसपास की जनता को गंभीर बीमारियों के लिये भी समुचित उपचार आसानी से मिल सकेगा। श्री चौहान ने एक लाख 33 हजार किसानों के बैंक खातों में फसल बीमा योजना की 445 करोड़ की बीमा राशि ऑनलाईन ट्रांसफर की। मुख्यमंत्री ने विदिशा जिले में 170 करोड़ रूपये लागत के निर्माण कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। श्री चौहान ने कहा कि इस वर्ष किसानों से गेहूँ की खरीदी समर्थन मूल्य को जोड़कर 2 हजार रूपये क्विंटल के मान से की जा रही है। इसके अलावा चना, उड़द और मूंग आदि फसलों की खरीदी भी राज्य सरकार कर रही है, ताकि किसान को उसकी कृषि उपज का लाभकारी मूल्य आसानी से मिल सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि खेती को हर हाल में लाभकारी व्यवसाय बनाया जाये। उन्होंने बताया कि प्रदेश के किसानों के बैंक खातों में गत एक साल के दौरान 33 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि विभिन्न योजनाओं में जमा करवाई गई है। श्री चौहान ने बताया कि मध्यप्रदेश का सोयाबीन चीन को निर्यात करने के प्रयास किये जा रहे हैं। इसके लिये उच्च स्तर पर चर्चा चल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संबल योजना समाज के हर गरीब व्यक्ति के जीवन को खुशहाल बनाने के लिये क्रियान्वित की जा रही है। योजना में पंजीकृत असंगठित श्रमिकों तथा अन्य पात्र जरूरतमंद के 44 करोड़ से भी अधिक राशि के बकाया बिजली बिल माफ कर दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि योजना में जो असंगठित श्रमिक और अन्य पात्र लोग अभी तक पंजीयन नहीं करा पाये हैं, उनके पंजीयन के लिये व्यवस्था की जा रही है। सम्मेलन में सांसद श्री लक्ष्मीनारायण यादव, लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह, उद्यानिकी राज्य मंत्री श्री सूर्यप्रकाश मीणा, विधायक श्री कल्याण सिंह ठाकुर और श्री वीर सिंह पंवार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री तोरण सिंह दांगी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री मुकेश टंडन, को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर शर्मा, अन्य जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में विभिन्न वर्गों के लोग मौजूद थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विदिशा में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया। स्थानीय दुर्गा नगर चौराहे पर नगर पालिका द्वारा यह प्रतिमा स्थापित की गई है। अनावरण कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह और सांसद श्री लक्ष्मीनारायण यादव भी उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

आयकर दिवस

आयकर दिवस पर वृद्ध आयकरदाताओं और अधिकारियों का सम्मान  मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा है कि नागरिकों का नैतिक कर्तव्य है कि कमजोर वर्गों के कल्याण और देश के विकास में आयकर देकर अपना अधिक से अधिक योगदान दें। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के करदाताओं की सख्या में वृद्धि पूरे देश में करदाताओं की वृद्धि के औसत से अधिक है। इस विशाल कर संग्रहण का श्रेय कर प्रशासन के साथ-साथ देश के ईमानदार करदाताओं को भी जाता है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार इनकम टैक्स की प्रक्रिया को और सरल बना रही है, जिससे आम लोगों तथा सरकार को फायदा होगा। राज्यपाल ने यह बात आज आयकर दिवस के अवसर आयोजित समारोह में कही। उन्होंने इस अवसर पर वृद्ध आयकरदाताओं और आयकर इन्वेस्टिगेशन तथा वसूली में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारियों को शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। राज्यपाल श्रीमती पटेल ने कहा कि हमारा देश विश्व में अर्थ-व्यवस्था के हिसाब से ब्रिटेन को पछाड़कर छठवें स्थान पर आ गया है। हाल ही में फोर्ब्स पत्रिका के मुताबिक पहली बार भारत सकल घरेलू उत्पाद के मामले में ब्रिटेन से आगे निकला है और अमेरिका, चीन, जापान, जर्मनी तथा फ्रांस के साथ प्रतिस्पर्धा में है। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कालेधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ की गई कार्रवाई और जीएसटी प्रणाली लागू होने के बाद देश में रिकार्ड संख्या में लोग टैक्स देने के लिए आगे आ रहे हैं । ये बदले हुए वातावरण का प्रमाण है। राज्यपाल श्रीमती पटेल ने कहा कि जब से बेनामी संपत्ति का कानून सदन में पारित हुआ है, तब से अब तक चार से साढ़े चार हजार करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली गई है। इसलिए आयकर विभाग की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2017-18 में केन्द्र सरकार का आयकर का कुल संग्रहण दस लाख करोड़ रूपये से अधिक था, जो एक ऐतिहासिक उपलब्धि थी। राज्यपाल ने इस अवसर पर आयकर विभाग की सालाना पुस्तक और आयकर प्रतिविंब पत्रिका का विमोचन किया तथा आयकर से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया। प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर आयकर श्री प्रसन्न कुमार दाश ने आयकर विभाग की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि करदाताओं में अपने कर्तव्य और दायित्व के प्रति जागरूकता आ रही है। उन्होंने कहा कि करदाता होना गर्व की बात है। आयकर से ही देश शक्तिशाली बनेगा। सरकार सभी से थोड़ा-थोड़ा लेकर विभिन्न निर्माण कार्यों पर खर्च करती है। इस अवसर पर मुख्य आयकर आयुक्त इंदौर श्री अजय चौहान ने आभार व्यक्त किया।       विदिशा में अगस्त माह से शुरू होगा मेडिकल कॉलेज: मुख्यमंत्री श्री चौहान किसानों के खातों में पहुँचे 33 हजार करोड़ : गरीबों के 44 करोड़ बिजली बिल हुए माफ  मुख्यमंत्री द्वारा विदिशा जिले में 170 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण   एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज विदिशा में हुए किसान सम्मेलन में घोषणा की कि आगामी अगस्त माह से विदिशा में मेडिकल कॉलेज शुरू किया जायेगा। इससे विदिशा तथा आसपास की जनता को गंभीर बीमारियों के लिये भी समुचित उपचार आसानी से मिल सकेगा। श्री चौहान ने एक लाख 33 हजार किसानों के बैंक खातों में फसल बीमा योजना की 445 करोड़ की बीमा राशि ऑनलाईन ट्रांसफर की। मुख्यमंत्री ने विदिशा जिले में 170 करोड़ रूपये लागत के निर्माण कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। श्री चौहान ने कहा कि इस वर्ष किसानों से गेहूँ की खरीदी समर्थन मूल्य को जोड़कर 2 हजार रूपये क्विंटल के मान से की जा रही है। इसके अलावा चना, उड़द और मूंग आदि फसलों की खरीदी भी राज्य सरकार कर रही है, ताकि किसान को उसकी कृषि उपज का लाभकारी मूल्य आसानी से मिल सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि खेती को हर हाल में लाभकारी व्यवसाय बनाया जाये। उन्होंने बताया कि प्रदेश के किसानों के बैंक खातों में गत एक साल के दौरान 33 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि विभिन्न योजनाओं में जमा करवाई गई है। श्री चौहान ने बताया कि मध्यप्रदेश का सोयाबीन चीन को निर्यात करने के प्रयास किये जा रहे हैं। इसके लिये उच्च स्तर पर चर्चा चल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संबल योजना समाज के हर गरीब व्यक्ति के जीवन को खुशहाल बनाने के लिये क्रियान्वित की जा रही है। योजना में पंजीकृत असंगठित श्रमिकों तथा अन्य पात्र जरूरतमंद के 44 करोड़ से भी अधिक राशि के बकाया बिजली बिल माफ कर दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि योजना में जो असंगठित श्रमिक और अन्य पात्र लोग अभी तक पंजीयन नहीं करा पाये हैं, उनके पंजीयन के लिये व्यवस्था की जा रही है। सम्मेलन में सांसद श्री लक्ष्मीनारायण यादव, लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह, उद्यानिकी राज्य मंत्री श्री सूर्यप्रकाश मीणा, विधायक श्री कल्याण सिंह ठाकुर और श्री वीर सिंह पंवार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री तोरण सिंह दांगी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री मुकेश टंडन, को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर शर्मा, अन्य जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में विभिन्न वर्गों के लोग मौजूद थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विदिशा में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया। स्थानीय दुर्गा नगर चौराहे पर नगर पालिका द्वारा यह प्रतिमा स्थापित की गई है। अनावरण कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह और सांसद श्री लक्ष्मीनारायण यादव भी उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

आयकर दिवस

आयकर दिवस पर वृद्ध आयकरदाताओं और अधिकारियों का सम्मान  मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा है कि नागरिकों का नैतिक कर्तव्य है कि कमजोर वर्गों के कल्याण और देश के विकास में आयकर देकर अपना अधिक से अधिक योगदान दें। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के करदाताओं की सख्या में वृद्धि पूरे देश में करदाताओं की वृद्धि के औसत से अधिक है। इस विशाल कर संग्रहण का श्रेय कर प्रशासन के साथ-साथ देश के ईमानदार करदाताओं को भी जाता है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार इनकम टैक्स की प्रक्रिया को और सरल बना रही है, जिससे आम लोगों तथा सरकार को फायदा होगा। राज्यपाल ने यह बात आज आयकर दिवस के अवसर आयोजित समारोह में कही। उन्होंने इस अवसर पर वृद्ध आयकरदाताओं और आयकर इन्वेस्टिगेशन तथा वसूली में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारियों को शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। राज्यपाल श्रीमती पटेल ने कहा कि हमारा देश विश्व में अर्थ-व्यवस्था के हिसाब से ब्रिटेन को पछाड़कर छठवें स्थान पर आ गया है। हाल ही में फोर्ब्स पत्रिका के मुताबिक पहली बार भारत सकल घरेलू उत्पाद के मामले में ब्रिटेन से आगे निकला है और अमेरिका, चीन, जापान, जर्मनी तथा फ्रांस के साथ प्रतिस्पर्धा में है। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कालेधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ की गई कार्रवाई और जीएसटी प्रणाली लागू होने के बाद देश में रिकार्ड संख्या में लोग टैक्स देने के लिए आगे आ रहे हैं । ये बदले हुए वातावरण का प्रमाण है। राज्यपाल श्रीमती पटेल ने कहा कि जब से बेनामी संपत्ति का कानून सदन में पारित हुआ है, तब से अब तक चार से साढ़े चार हजार करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली गई है। इसलिए आयकर विभाग की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2017-18 में केन्द्र सरकार का आयकर का कुल संग्रहण दस लाख करोड़ रूपये से अधिक था, जो एक ऐतिहासिक उपलब्धि थी। राज्यपाल ने इस अवसर पर आयकर विभाग की सालाना पुस्तक और आयकर प्रतिविंब पत्रिका का विमोचन किया तथा आयकर से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया। प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर आयकर श्री प्रसन्न कुमार दाश ने आयकर विभाग की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि करदाताओं में अपने कर्तव्य और दायित्व के प्रति जागरूकता आ रही है। उन्होंने कहा कि करदाता होना गर्व की बात है। आयकर से ही देश शक्तिशाली बनेगा। सरकार सभी से थोड़ा-थोड़ा लेकर विभिन्न निर्माण कार्यों पर खर्च करती है। इस अवसर पर मुख्य आयकर आयुक्त इंदौर श्री अजय चौहान ने आभार व्यक्त किया।       विदिशा में अगस्त माह से शुरू होगा मेडिकल कॉलेज: मुख्यमंत्री श्री चौहान किसानों के खातों में पहुँचे 33 हजार करोड़ : गरीबों के 44 करोड़ बिजली बिल हुए माफ  मुख्यमंत्री द्वारा विदिशा जिले में 170 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण   एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज विदिशा में हुए किसान सम्मेलन में घोषणा की कि आगामी अगस्त माह से विदिशा में मेडिकल कॉलेज शुरू किया जायेगा। इससे विदिशा तथा आसपास की जनता को गंभीर बीमारियों के लिये भी समुचित उपचार आसानी से मिल सकेगा। श्री चौहान ने एक लाख 33 हजार किसानों के बैंक खातों में फसल बीमा योजना की 445 करोड़ की बीमा राशि ऑनलाईन ट्रांसफर की। मुख्यमंत्री ने विदिशा जिले में 170 करोड़ रूपये लागत के निर्माण कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। श्री चौहान ने कहा कि इस वर्ष किसानों से गेहूँ की खरीदी समर्थन मूल्य को जोड़कर 2 हजार रूपये क्विंटल के मान से की जा रही है। इसके अलावा चना, उड़द और मूंग आदि फसलों की खरीदी भी राज्य सरकार कर रही है, ताकि किसान को उसकी कृषि उपज का लाभकारी मूल्य आसानी से मिल सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि खेती को हर हाल में लाभकारी व्यवसाय बनाया जाये। उन्होंने बताया कि प्रदेश के किसानों के बैंक खातों में गत एक साल के दौरान 33 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि विभिन्न योजनाओं में जमा करवाई गई है। श्री चौहान ने बताया कि मध्यप्रदेश का सोयाबीन चीन को निर्यात करने के प्रयास किये जा रहे हैं। इसके लिये उच्च स्तर पर चर्चा चल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संबल योजना समाज के हर गरीब व्यक्ति के जीवन को खुशहाल बनाने के लिये क्रियान्वित की जा रही है। योजना में पंजीकृत असंगठित श्रमिकों तथा अन्य पात्र जरूरतमंद के 44 करोड़ से भी अधिक राशि के बकाया बिजली बिल माफ कर दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि योजना में जो असंगठित श्रमिक और अन्य पात्र लोग अभी तक पंजीयन नहीं करा पाये हैं, उनके पंजीयन के लिये व्यवस्था की जा रही है। सम्मेलन में सांसद श्री लक्ष्मीनारायण यादव, लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह, उद्यानिकी राज्य मंत्री श्री सूर्यप्रकाश मीणा, विधायक श्री कल्याण सिंह ठाकुर और श्री वीर सिंह पंवार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री तोरण सिंह दांगी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री मुकेश टंडन, को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर शर्मा, अन्य जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में विभिन्न वर्गों के लोग मौजूद थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विदिशा में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया। स्थानीय दुर्गा नगर चौराहे पर नगर पालिका द्वारा यह प्रतिमा स्थापित की गई है। अनावरण कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह और सांसद श्री लक्ष्मीनारायण यादव भी उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

nitin gadkari

केन्द्रीय भूतल परिवहन और जल-संसाधन मंत्री श्री नितिन गडकरी से जनसम्पर्क, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने सुबह ग्वालियर में सौजन्य भेंट की। डॉ. मिश्र ने श्री गडकरी को ग्वालियर-चंबल संभाग सहित संपूर्ण प्रदेश में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए किए गए प्रयासों की जानकारी दी। श्री गडकरी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि भारत सरकार मध्यप्रदेश के अधोसंरचनागत विकास के लिए धन की कमी नहीं होने देगी।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

जूनियर डॉक्टर

राज्य शासन ने जूनियर डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की सेवा को अत्यावश्यक सेवा घोषित कर दिया है।इसके साथ ही शासन ने इन सभी के अवकाश पर 3 महीने तक अवकाश लेने पर रोक लगा दी। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इस बारे में नोटिफिकेशन जारी किया है। जानकारी के मुताबिक चिकित्सा शिक्षा विभाग ने जारी नोटिफिकेशन में कहा कि विभाग के अंतर्गत शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों की स्वशासी समितियों के तहत कार्यरत समस्त संवर्ग के अधिकारियों और कर्मचारियों के काम नहीं करने और सामूहिक अवकाश लिए जाने पर रोक लगा दी गई है। शासन ने जूनियर डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ से जुड़ी सेवाओं को अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विच्छिन्नता निवारण अधिनियम 1979 की उपधारा 01 के तहत मिली शक्तियों का उपयोग करते हुए इन सेवाओं को अत्यावश्यक की श्रेणी में रखा है। साथ ही निर्देश दिए कि अब इस संवर्ग में आने वाले अधिकारी-कर्मचारी ना तो काम करने से इंकार कर सकते हैं और ना ही सामूहिक अवकाश पर जा सकते हैं। शासन ने आगामी 3 महीनों के लिए ये व्यवस्था लागू की है। गौरतलब है कि विभिन्न मांगोंं को लेकर जूडा और पैरामेडिकल स्टाफ संवर्ग ने प्रदेश में बेमियादी हड़ताल शुरू की है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

उमाशंकर गुप्ता

  अनूसूचित बालक छात्रावास में हुआ प्रवेशोत्सव राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने विद्यार्थियों से कहा है कि आप सिर्फ परिश्रम करें, संसाधन जुटाने का कार्य सरकार करेगी। श्री गुप्ता ने शासकीय महाविद्यालयीन अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास भदभदा रोड़ के प्रवेश उत्सव में यह बात कही। ज्ञातव्य है कि पूरे प्रदेश में आज छात्रावास प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है। श्री गुप्ता ने देवास में गरीब परिवार के छात्र के एम्‍स में एम.बी.बी.एस. में चयन का उदाहरण देते हुए कहा कि ज्ञान पर किसी वर्ग विशेष का अधिकार नहीं होता। पूरे मन से सही दिशा में परिश्रम करें, सफलता जरूर मिलेगी। उन्होंने बताया कि हॉस्टल में जगह नहीं मिले, तो किराये का मकान लें। किराया सरकार भरेगी। अच्छी नौकरी के लिये कोचिंग भी करवायी जायेगी। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री गुप्ता ने कहा कि छात्रावास में कौशल विकास की कक्षाएँ भी लगायी जायें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की इच्छानुसार खाली समय में उन्हें कौशल विकास की ट्रेनिंग दिलवायें। श्री गुप्ता ने कहा कि मात्र मार्कशीट के आधार पर नौकरी मिलना मुश्किल है। हुनरमंद बनेंगे, तो रोजगार की समस्या नहीं होगी। श्री गुप्ता ने कहा कि छात्रावास में वर्ष में एक दिन मेरी तरफ से भोजन करवाया जाये। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को कोई समस्या हो, तो मुझे बता सकते हैं। श्री गुप्ता ने छात्रावास परिसर में आम और अमरूद के पौधें लगाये। इस मौके पर स्थानीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे। राजस्व मंत्री द्वारा चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री  उमाशंकर गुप्ता ने अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर न्यू-मार्केट और गीतांजलि चौराहा में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि इन शहीदों के कारण ही हमें स्वतंत्रता मिली है। राजस्व मंत्री श्री गुप्ता ने खेल मैदान कोटरा में पौध-रोपण किया। उन्होंने स्थानीय रहवासियों से कहा कि पौधों के वृक्ष बनने तक उनकी सुरक्षा करें। इस दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रविवार को जबलपुर में आयोजित मध्यक्षेत्रीय गुजराती बाजखेड़ाबाल समाज की स्थापना के रजत जयंती समोराह में कहा कि युवाओं को भारतीय संस्कृति, सभ्यता और परम्पराओं के प्रति जागरूक किया जाये। उन्होंने गुजराती समाज की विकास में भागीदारी और गुजरात राज्य की समृद्धि का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किये गये जन-कल्याणकारी कार्यक्रमों को सफल बनाने में सम्पूर्ण समाज अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे। राज्यपाल ने इस मौके पर गुजराती समाज की स्मारिका का विमोचन किया और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले सक्षम व्यक्तियों को सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता गुजरात सरकार के संस्कृत बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष श्री गौतम पटेल ने की। महामण्डलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद और जबलपुर नगर निगम की महापौर डॉ. स्वाति गोड़बोले भी रजत जयंती समारोह में शामिल हुए।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

सतना मेडिकल कॉलेज

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आने वाले कुछ साल में सतना के स्वरूप को बदलकर अत्याधुनिक रूप दिया जाएगा। सतना को आगे बढ़ाने और विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह बात बी.टी.आई. मैदान, सतना में मेडिकल कॉलेज और नल-जल योजनाओं के शिलान्यास समारोह में कही। मेडिकल कॉलेज और 750 बिस्तरीय अस्पताल भवन की लागत 287 करोड़ 75 लाख है। मुख्यमंत्री ने तीन नल-जल योजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सतना के विकास में मेडिकल कॉलेज मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी 75 प्रतिशत अंक लायेंगे, मेडिकल कॉलेज में प्रवेश मिलने पर उनकी फीस सरकार भरेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेज सह 750 बिस्तरीय अस्पताल में चौबीस घंटे इमरजेंसी सेवाएँ मिलेंगी। इसमें 10 आपरेशन थियेटर होंगे। यहाँ 100 व्यक्तियों के ठहरने के लिए धर्मशाला भी बनाई जाएगी। सतना के औधोगिक विकास पर पौने 17 करोड़ खर्च होंगे मुख्यमंत्री ने कहा कि सतना के औद्योगिक विकास के लिए 16 करोड़ 74 लाख की राशि खर्च की जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले चार साल में गरीबों को झुग्गी-झोपड़ी से मुक्ति दिलाकर उन्हें पक्के मकान बनाकर दिए जायेंगे। श्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार गरीबों के जीवन में उजाला लाने का प्रयास कर रही है। गरीबों के बिजली के बिलों की भरपाई राज्य सरकार करेगी और उनको हर माह 200 रूपये फ्लैट रेट पर बिजली देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने पहले मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से विकासशील राज्य बनाया, उसके बाद विकसित राज्य बनाया और अब मध्यप्रदेश को समृद्ध राज्य बनाना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र सेनानियों एवं मीसाबंदियों का सम्मान किया। सांसद श्री गणेश सिंह और अन्य जन-प्रतिनिधियों ने संबोधित किया। कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य श्री प्रभात झा, विधायक श्री शंकरलाल तिवारी, महापौर श्रीमती ममता पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुधा सिंह सहित अन्य जन-प्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

anandiben patel

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज खरगोन में केन्द्र सरकार की योजना से लाभान्वित हितग्राहियों से मुलाकात कर चर्चा की। राज्यपाल श्रीमती पटेल ने मुद्रा योजना से लाभान्वित हुई महिलाओं से जाना कि मुद्रा योजना की कैसे जानकारी मिली और ऋण राशि किस तरह से मिली। राज्यपाल ने लाभान्वित हितग्राहियों से यह भी जाना कि उन्होंने अपने व्यवसाय से कितने लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाया है। राज्यपाल श्रीमती पटेल को जिले के जैतापुर की संगीता ने बताया कि उन्हें मुद्रा योजना की जानकारी टेलीविजन से पता लगी थी। बैंक में सम्पर्क करने के बाद उन्हें मुद्रा योजना में 50 हजार की राशि मंजूर हुई। आज वे इस राशि से सिलाई केन्द्र चला रही हैं और इस केन्द्र के माध्यम से 3 परिवारों को रोजगार दे रही है। राज्यपाल ने योजना से लाभान्वित गजेन्द्र गुप्ता, रानी, सुभद्रा, लीलाबाई, अनिल और शिवराम से भी चर्चा की। राज्यपाल ने उज्जवला, सौभाग्य और प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित हितग्राहियों से भी चर्चा की। राज्यपाल श्रीमती पटेल ने रसोई गैस सिलेण्डर मिलने की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली। हितग्राहियों ने बताया कि लकड़ी की तुलना में रसोई गैस की टंकी सस्ती है। लकड़ी जलाने से होने वाले दुष्प्रभाव से भी उन्हें छुटकारा मिला है। राज्यपाल श्रीमती पटेल ने आज सेगाँव विकासखण्ड के ग्राम ऊन में आँगनवाड़ी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और बालक छात्रावास का निरीक्षण किया। राज्यपाल ने आँगनवाड़ी के बच्चों को फल वितरित किये। उन्होंने गर्भवती माताओं से चर्चा कर आँगनवाड़ी व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। राज्यपाल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में मरीजों से स्वास्थ्य की जानकारी ली। बालक छात्रावास पहुँचने पर स्कूल के छात्रों ने राज्यपाल का स्वागत किया। उन्होंने बच्चों को फल भी वितरित किये।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraj singh

एमपी के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले की महत्वाकांक्षी नर्मदा-पार्वती लिंक परियोजना का शिलान्यास किया। परियोजना के पहले और दूसरे चरण में इंदिरा सागर जलाशय से लगभग 295 मीटर ऊँचाई तक पानी लिफ्ट कर किसानों के खेतों तक पाइप लाइन से पहुँचाया जायेगा। इसके लिए पहला पंपिंग स्टेशन कन्नौद तहसील के धरमपुरी में बनाया जाएगा। दूसरे पंपिंग स्टेशन से आष्टा तहसील के सिंगारचोली गाँव के पास निर्मित जंक्शन स्ट्रक्चर में डालकर खेतों तक पहुँचाने की व्यवस्था होगी। योजना से सीहोर जिले की आष्टा, जावर तथा इछावर तहसील के 187 गाँव का लगभग ढाई लाख एकड़ रकबा सिंचित होगा। आष्टा में आज संपन्न शिलान्यास समारोह में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि परियोजना के पूरा होने पर सीहोर जिले के किसानों की तकदीर और क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी। परियोजना से किसानों को ढाई हेक्टेयर तक के चक में पाइप लाइन से सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होगा। योजना से सीहोर जिले के उन किसानों को सिंचाई का लाभ मिलने लगेगा, जो भौगोलिक रूप से नर्मदा नदी से ऊँचाई पर बसे हैं। किसानों को सिंचाई के लिए पानी जल्दी मिल सके, इसके लिए नहरों के स्थान पर पाइप लाइन से सिंचाई की व्यवस्था की जा रही है। नर्मदा-क्षिप्रा-कालीसिंध-पार्वती को जोड़ने पर एक लाख 30 हजार करोड़ खर्च होंगे मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नर्मदा-क्षिप्रा-कालीसिंध-पार्वती नदियों को जोड़ा जा रहा है। इस पर करीब एक लाख 30 हजार करोड़ की लागत आएगी और साढ़े सात लाख हेक्टेयर ऐसे क्षेत्र में सिंचाई हो सकेगी, जहाँ किसान केवल अच्छी वर्षा होने पर ही फसल ले पाते थे। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने पर क्षेत्र में पीने के पानी की समस्या से भी निजात मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सरकार हर हाल में किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने और खेती को लाभ का व्यवसाय बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। आज ही सीहोर जिले के एक लाख इक्यावन हजार से अधिक किसानों के खातों में फसल बीमा योजना की 482 करोड़ से अधिक राशि जमा करवाई गई है। पिछले साल बेचे गए गेहूँ पर 200 रुपये प्रति क्विंटल के मान से बोनस दिया गया। श्री चौहान ने विभिन्न फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाए जाने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि इसका लाभ भी प्रदेश के किसानों को मिलेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश की सोयाबीन को चीन निर्यात करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं, इससे भी प्रदेश के किसानों को फायदा होगा। मध्यप्रदेश के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए शुरू की गई संबल योजना की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह योजना देश भर में अनूठी है। अभी तक प्रदेश में करीब दो करोड़ असंगठित श्रमिकों ने योजना में अपना पंजीयन करवाया है। गरीब परिवारों के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा, चिकित्सा देने की व्यवस्था संबल योजना में की गई है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अब बिजली के भारी-भरकम बिल गरीबों को परेशान नहीं करेंगे। प्रदेश के सभी जिलों में शिविर लगाकर गरीबों के बिजली के बिल माफ किए जा रहे हैं। इसके बाद उन्हें हर माह 200 रुपये महीने के मान से बिजली बिल दिए जाएंगे। इसमें चार बल्ब, दो पंखे, एक कूलर और टी.वी. चलाया जा सकेगा। अंसगठित क्षेत्र के पंजीकृत श्रमिकों को रहने के लिए जमीन तथा मकान बनाकर दिए जाएंगे। श्री चौहान ने प्रदेश के विकास के लिए सभी के सहयोग की अपेक्षा की है। इसके पहले मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 119 करोड़ 11 लाख रुपये की लागत से 22 कार्यों का भूमि-पूजन तथा 75 करोड़ 9 लाख लागत के 6 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने सभा-स्थल के समीप वृक्षारोपण कर नागरिकों से एक पौधा अवश्य लगाने की अपील की। कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह, नर्मदा घाटी विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लालसिंह आर्य, सांसद श्री मनोहर ऊँटवाल, विधायक श्री रणजीत सिंह गुणवान, श्री सुदेश राय, श्री जसवंत सिंह हाड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला मरेठा और पाठ़य-पुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री रायसिंह सैंधव उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

विदिशा, खंडवा और रतलाम मेडिकल कॉलेज को मान्यता

मध्यप्रदेश सरकार को आखिरकार इसी सत्र से तीन और मेडिकल कॉलेज में शैक्षणिक सत्र शुरू करने में कामयाबी मिल गई। विदिशा, खंडवा और रतलाम मेडिकल कॉलेज को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) से मान्यता मिल गई। इससे प्रदेश में एमबीबीएस की सीटों की संख्या 800 से बढ़कर 13 सौ हो जाएगी। इसी साल दतिया मेडिकल कॉलेज भी शुरू हुआ है। इसकी सूचना चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कैबिनेट को दी। केंद्र सरकार ने प्रदेश में सात मेडिकल कॉलेज बनाने को मंजूरी दी थी। एमसीआई ने छिंदवाड़ा, शिवपुरी और शहडोल को मान्यता देने के लिए दौरा ही नहीं किया। दतिया मेडिकल कॉलेज को न सिर्फ मान्यता मिल चुकी है, बल्कि इसके भवन का लोकार्पण भी हो गया है। वहीं, विदिशा, खंडवा और रतलाम मेडिकल कॉलेज का एमसीआई की टीम ने दो बार दौरा भी किया पर छुट-पुट खामियोें के चलते मान्यता नहीं दी। इसको लेकर चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने एमसीआई के सामने बार-बार प्रस्तुतिकरण दिया पर जब बात नहीं बनी तो सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के निर्देश पर एमसीआई की टीम फिर से दौरा करने पर सहमत हो गई और अंतत: प्रदेश के इन तीनों कॉलेजों को मान्यता देने की सिफारिश केंद्र सरकार से कर दी। जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री दिल्ली गए थे और प्रदेश के इन तीन मेडिकल कॉलेजों को मान्यता देने का विषय उठाया था। इन मेडिकल कॉलेजों में छात्रों को प्रवेश इसी सत्र से मिलेगा। नए मेडिकल कॉलेजों के खुलने से एमबीबीएस की सीटें 800 से बढ़कर 13 सौ हो जाएंगी।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

bhopal aag

भोपाल शहर के एमपी नगर झोन 1 में स्थित बालाजी टॉवर की सबसे ऊपरी मंजिल में मंगलवार सुबह आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उसने कई दफ्तरों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने के बाद करीब एक दर्जन दमकल मौके पर पहुंच गई थी। आग को बुझाने की कोशिश चल रही है, लेकिन अभी उस पर काबू नहीं पाया जा सका। बारिश के बाद भी इमारत से आग की लपटे उठती रहीं। लोगों को डर है कि यह आग आस-पास न फैल जाए। सूचना मिलने के बाद इमारत में स्थित दफ्तरों के मालिक और कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए थे। इलाके में बिजली भी बंद कर दी गई है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

आयुक्त दीपाली रस्तोगी

  मध्यप्रदेश में अपने विचारों और कार्यशैली की वजह से पिछले कुछ दिनों से चर्चा में आईं आदिवासी कार्य विभाग की आयुक्त दीपाली रस्तोगी ने प्रदेश के सभी कलेक्टर्स को विकास यात्राओं और सम्मेलन में खर्च को लेकर एक और आदेश जारी किया है। रस्तोगी ने आदेश में कहा है कि प्रदेश में निकल रही विकास यात्राओं और अन्य सम्मेलन के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत आवंटित बजट में से पैसा खर्च न किया जाए। उन्होंने कहा कि इन विकास यात्राओं के लिए अलग से राशि जारी की गई है। यदि अन्य योजनाओं का पैसा इन सम्मेलन के आयोजन में लगाया जाता है तो इसे गंभीर वित्तीय अनियमितता माना जाएगा और संबंधित अधिकारी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। रस्तोगी ने कहा कि विभिन्न योजनाओं के लिए आवंटित बजट का उपयोग विकास यात्राओं के लिए किसी भी परिस्थिति में न किया जाए। दीपाली रस्तोगी ने यह आदेश पिछले महीने 23 जून को सभी कलेक्टर्स को दिया था। गौरतलब है कि इससे पहले दीपाली रस्तोगी ने आदेश दिया था कि धार्मिक राजनीतिक आयोजनों में आदिवासी बच्चों को भीड़ बढ़ाने के लिए शामिल न कराया जाए। उनका यह आदेश भी सियासी हल्कों में काफी चर्चित रहा था।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने गैर भाजपाई महागठबंधन की कवायद तेज हो गई है। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले गैर भाजपाई महागठबंधन की कवायद तेज हो गई है। आगामी 2 अगस्त को आधा दर्जन छोटे दलों के भोपाल में होने वाले सम्मेलन में शिरकत को लेकर कांग्रेस और बसपा ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं, लेकिन गठबंधन के सूत्रधार पूर्व जदयू अध्यक्ष शरद यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती की कांग्रेस दिग्गजों से अलग-अलग मुलाकातें हो चुकी हैं। महागठबंधन की स्क्रिप्ट तैयार करने में जुटे समाजवादी नेताओं का कहना है कि कांग्रेस कर्नाटक के अनुभव के बाद ज्यादा सतर्कता से कदम आगे बढ़ा रही है। उसकी चिंता है कि चुनाव बाद गठबंधन की स्थिरता पूरी विश्वसनीयता के साथ बनी रहे। मप्र के अलावा छत्तीसगढ़ और राजस्थान के लिए भी सैद्धांतिक चर्चा हुई है, लेकिन अभी सीटों की कोई बात नहीं हुई। मायावती की कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी के अलावा अशोक गेहलोत से भी चर्चा हुई है। उधर, शरद यादव की भी कांग्रेस के दिग्गजों से मुलाकात में इसी मुद्दे पर लंबी चर्चा हो चुकी है। जदयू के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव गोविंद यादव का कहना है कि छग में कांग्रेस के साथ गोंगपा के हीरासिंह मरकाम मंच साझा कर चुके हैं। भोपाल सम्मेलन में मरकाम और फूलसिंह बरैया सहित राष्ट्रीय समानता दल को मिलाकर छह क्षेत्रीय दल शामिल होंगे। कांग्रेस और बसपा से अभी इस मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई है। इस सम्मेलन के बहाने गैर आदिवासी, गैर दलित और गैर कांग्रेसी हिन्दू वोटों पर फोकस किया जा रहा है। गठबंधन से जुड़े नेताओं का कहना है कि भाजपा के जनाधार में बड़ी संख्या ब्राह्मण, क्षत्रिय और वैश्य वर्ग से है। इनमें से एक हिस्सा कांग्रेस के पास भी है। इनके अलावा गैर कांग्रेसी हिन्दू में ज्यादातर कम आबादी वाले समाज और गरीब-ओबीसी वर्ग के लोग शामिल हैं। इस वर्ग को रिझाने के बाद ही महागठबंधन का उद्देश्य पूरा होगा।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

डॉ. नरोत्तम मिश्र

  जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने दतिया में  दैनिक 'बुंदेलखंड बुलेटिन' समाचार पत्र के मध्यप्रदेश संस्करण का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि समाचार पत्रों का प्रमुख कार्य जनता की आवाज को सरकार तक तथा सरकार की आवाज को जनता तक पहुंचाना है। इस दिशा में बुंदेलखंड बुलेटिन समाचार पत्र खरा उतरेगा, ऐसी मैं कामना करता हूँ। उन्होने कहा कि दतिया में विकास की दशा और दिशा दोनों बदली है, चौतरफा विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि मीडिया कर्मी बदलते हुए दतिया के साक्षी बनें। इस अवसर पर समाचार पत्र के सम्पादक श्री पुरूषोत्तम नारायण श्रीवास्तव, विधायक श्री प्रदीप अग्रवाल तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraj singh

शासकीय कर्मचारियों द्वारा मुख्यमंत्री का सम्मान एवं आभार एमपी के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासकीय कर्मचारी प्रशासन का दिल, अंतर्रात्मा और दोनों हाथ हैं। सरकार द्वारा कर्मचारियों के हितों के लिये निरंतर कार्य किये गये हैं। मध्यप्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को अपने परिवार की तरह ही समझा है। भविष्य में भी निरंतर कर्मचारियों के कल्याण के कार्य किये जायेंगे। शासकीय कर्मचारी और सरकार मिलकर प्रदेश को समृद्ध और विकसित बनायेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान शनिवार को उज्जैन में प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों के विभिन्न संगठनों द्वारा सम्मान एवं आभार कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों के विभिन्न 45 संगठनों द्वारा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का शासकीय कर्मचारियों को सातवाँ वेतनमान दिये जाने, केन्द्रीय कर्मचारियों के समान महँगाई भत्ता, अध्यापक संवर्ग को शिक्षा विभाग में सम्मिलित करने तथा सेवानिवृत्ति की उम्र 62 वर्ष किये जाने पर आभार व्यक्त किया है। मध्यप्रदेश शासकीय तृतीय वर्ग कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष श्री रमेशचन्द्र शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी वर्गों का समान रूप से ध्यान रखा है और उनके हितों की रक्षा की है। मुख्यमंत्री द्वारा आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिये भी कारगर कदम उठाये गये हैं

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

प्रदर्शनकारियों ने इंदौर में रोकी ट्रेन

इंदौर के लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन स्टॉपेज की मांग को लेकर रविवार सुबह बड़ी संख्या में लोग रेल रोकने पहुंचे। इंदौर। इंदौर के लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन स्टॉपेज की मांग को लेकर रविवार सुबह बड़ी संख्या में लोग रेल रोकने पहुंचे। लोगों का कहना है कि यहां ट्रेन का स्टॉपेज बहुत कम समय के लिए होता है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी के साथ कई ट्रेनों का यहां स्टॉपेज है ही नहीं। इस दौरान लोगों ने ट्रेन रोक ली और इंजन पर चढ़ गए, इंदौर-भोपाल फास्ट पैसेंजर एक मिनट तक रुकी रही। इसके बाद पुलिस ने सभी को इंजन से नीचे उतार लिया। रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। स्टेशन के चारों ओर पु‍लिस का कड़ा पहरा है, इसके बाद भी लोग ट्रेन रोकने पर अड़े हुए हैं। इसे रोकने के लिए एडीएम और तहसीलदार भी मौके पर पहुंच गए हैं। रेल रोको आंदोलन करने वालों के साथ कांग्रेस नेता कमलेश खंडेलवाल भी मौजूद हैं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

अनुराग को मैन ऑफ़ द मीडिया सम्मान

  मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल  ने भोपाल में चर्चित पत्रकार अनुराग उपाध्याय को मैन ऑफ़ मीडिया के रूप में सम्मानित किया। जनपरिषद के 29 वे स्थापना दिवस समारोह में 2017-18  में पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए अनुराग उपाध्याय को यह सम्मान दिया गया।  पत्रकार अनुराग उपाध्याय ने इस साल एक सर्जरी के 14 घंटे बाद अस्पताल के बेड से अपने पॉपुलर हेडलाइन शो को होस्ट कर एक इतिहास रच दिया। अनुराग से पहले किसी भी ऐंकर ने अस्पताल के पलंग से शो होस्ट नहीं किया। अस्पताल से पहले दिन लोकमत समाचार के वरिष्ठ पत्रकार लेखक शिवाअनुराग पटेरिया ,दूसरे दिन दैनिक भास्कर के राहुल शर्मा और तीसरे दिन दैनिक जागरण के स्थानीय सम्पादक मृगेंद्र सिंह लाइव शो में अनुराग के साथ रहे। हेडलाइन शो और बेबाक़ बात अनुराग के फेमस शो हैं एक मेजर एक्सीडेन्ट के बाद अनुराग का पैर जांघ के पास से टूट गया ,बड़ी सर्जरी के बाद अनुराग ठीक हुए और काम पर लौटे लेकिन पैर में लगी रॉड ,प्लेटें,और नट से होने वाली तकलीफ से निजात पाने के लिये उन्होंने 20 जून 2018 को फिर सर्जरी करवाई ,इससे पहले सुबह 10:30 बजे अपना प्रोग्राम हेडलाइन शो लाइव प्रजेंट किया...शाम को ऑपरेशन के बाद 21 जून 2018 की सुबह 10:30 बजे अनुराग टीवी स्क्रीन पर अस्पताल के icu से हेडलाइन शो प्रस्तुत करते नज़र आए। टीवी  पत्रकारिता की इतिहास में ऐसा इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ ,एक पत्रकार के हौसले के सामने हर चुनौती बहुत छोटी नजर आई। अनुराग के हौंसले को जनपरिषद ने मैन ऑफ़ मीडिया के रूप में सम्मानित किया।  जनपरिषद के समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि समाज में ऐसे ढेरों लोग हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं, लेकिन संस्थाएं उनको पूछती तक नहीं हैं। राज्यपाल का कहना था कि प्रदेश के जिलों, कस्बों और गांवों में कई ऐसी महिलाएं और युवा हैं, जो पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, नदी पुनर्जीवन, महिला सशक्तिकरण आदि पर उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। संस्थाओं का कर्तव्य है कि वे ऐसी प्रतिभाओं का खोजें और उनका सम्मान कर उनके कार्य को भी प्रोत्साहित करें। राज्यपाल आनंदी बेन ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सबसे अधिक काम करने की जरूरत है। पूरी दुनिया ग्लोबल वर्मिंग की समस्या से जूझ रही है।  इस मौके पर मध्यप्रदेश के  पूर्व डीजीपी डीपी खन्ना की किताब 'इतिहास पुनःपुनः' का विमोचन राज्यपाल सहित अन्य अतिथियों ने किया। इसके पूर्व समारोह के प्रारंभ में जनपरिषद के अध्यक्ष और पूर्व पुलिस महानिदेशक एनके त्रिपाठी ने अतिथियों को स्वागत किया। प्रतिवेदन संस्था के उपाध्यक्ष और होमगार्ड के महानिदेशक महान भारत सागर और मेजर जनरल (पूर्व) पीएन त्रिपाठी ने प्रस्तुत किया। समारोह में पुलिस महानिदेशक ऋषिकुमार शुक्ला, ब्यूरो ऑफ आउट रीच कम्यूनिकेशन (भारत सरकार) के डीजी अनिल सक्सेना का भी सम्मान किया गया।   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

टीवी चैनल हिन्दी खबर के दफ्तर का शुभारंभ

   जनसम्पर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने आज शाम यहां ई-7 अरेरा कालोनी में टी.वी. न्यूज चैनल हिन्दी खबर के कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया। जनसम्पर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने कहा कि टी.वी. चैनल के माध्यम से जन-जन तक कल्याणकारी योजनाएँ पहुँच रही हैं। जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने उम्मीद व्यक्त की कि यह टी.वी. चैनल जन भावनाओं के अनुरूप कार्य करते हुए लोकप्रिय हो। इस अवसर पर टी.वी. चैनल के प्रधान संपादक अतुल अग्रवाल ने जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्र का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। मुख्य अतिथि डॉ. मिश्र को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। कार्यक्रम में सांसद श्री आलोक संजर, चैनल के न्यूज डायरेक्टर श्री मनोज दुबे, सीईओ श्री मनीष अग्रवाल, ब्यूरो हेड मप्र श्री अनूप सक्सेना, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और नागरिक उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

माइनिंग और मिनरल कॉनक्लेव

पिछले 4 सालों में खनिज उत्पादन में 6 और राजस्व में 23 प्रतिशत की वृद्धि - केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर  इंदौर में हुई चौथी राष्ट्रीय माइनिंग और मिनरल कॉनक्लेव : शामिल हुए 21 राज्यों के खनिज मंत्री मध्यप्रदेश खनिज उत्पादन में देश के 10 प्रमुख राज्य में से एक है। खदानों की नीलामी और दोहन को बढ़ावा देने से लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा, लेकिन खदानों का दोहन करें, शोषण नहीं। खनिज का दोहन करते समय पर्यावरण और वन का विशेष ध्यान रखें। मध्यप्रदेश में खदानों के लिये सिंगल विण्डो प्रणाली लागू की गई है। खदान नीलामी में पारदर्शिता लाने के लिये ऑनलाइन नीलामी की प्रक्रिया चल रही है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने यह बात आज इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में चतुर्थ राष्ट्रीय माइनिंग और मिनरल्स कॉन्क्लेव में कही। सम्मेलन में केन्द्रीय खनिज मंत्री सहित 21 राज्यों के खनिज मंत्री शामिल हुए। केन्द्रीय खनिज मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि देश के कुल क्षेत्रफल के एक चौथाई भाग में खनिज उपलब्ध हैं। खनिज दोहन से बहुसंख्य लोगों को रोजगार मिल सकता है। श्री तोमर ने बताया कि देश में पिछले 4 साल में 43 खनिज ब्लॉकों की नीलामी हुई है, जिससे भारत सरकार को आने वाले सालों में एक लाख 55 हजार करोड़ रुपये की आय होगी। श्री तोमर ने बताया कि खदानों के आसपास बसे ग्रामीणों और आदिवासियों के पुनर्वास के लिये 11 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है। पिछले 4 साल में खनिज उत्पादन में 6 प्रतिशत और राजस्व में 23 प्रतिशत वृद्धि हुई है। लोहा, हीरा, सोना का दोहन बढ़ा है। केन्द्रीय खनिज राज्य मंत्री श्री हरिभाऊ चौधरी ने कहा कि पिछले 4 साल में नई नीतियों से खदानों की नीलामी में पारदर्शिता आयी है। उन्होंने कहा कि इंदौर कॉन्क्लेव में प्राप्त सुझावों को परीक्षण के बाद राष्ट्रीय-स्तर पर लागू किया जायेगा। नीति आयोग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमिताभ कांत ने कहा कि खनिज उत्पादन मेक इन इण्डिया का अभिन्न अंग है। हमारे देश में इतना अधिक खनिज है, जो 600 साल तक खत्म नहीं होगा। केन्द्र सरकार खनिज के माध्यम से राष्ट्रीय आय में बढ़ोत्तरी की नीतियाँ बना रही है। अधिकांश उद्योग प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से खदानों पर निर्भर हैं। फेडरेशन ऑफ माइनिंग एसोसिएशन ऑफ इण्डिया के अध्यक्ष श्री संजय पटनायक ने कहा कि खदान नीलामी में सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन किया जा रहा है। केन्द्रीय इस्पात सचिव डॉ. अरुणा शर्मा ने कहा कि आने वाले वर्षों में खनिज उत्पादन में 25 प्रतिशत तक वृद्धि की संभावना है। उन्होंने कहा कि मशीनीकरण से खनन उद्योग से प्रदूषण 90 प्रतिशत तक कम हुआ है। खनिज मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कॉन्क्लेव में शामिल विभिन्न राज्यों के खनिज मंत्रियों का आभार माना। प्रमुख सचिव खनिज श्री नीरज मण्डलोई ने कॉन्क्लेव की कार्यवाही का संचालन किया। प्रारंभ में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और केन्द्रीय खनिज मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने विशाल खनिज प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। खनिज पर आधारित कई पुस्तकों का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश खनिज निगम के अध्यक्ष श्री शिव चौबे, महापौर श्रीमती मालिनी गौड़ सहित गणमान्य नागरिक और खनिज उत्पादन कम्पनियों के सीईओ और सीएमडी मौजूद थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

आनंदीबेन पटेल

राज्यपाल श्रीमती पटेल द्वारा सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र के नवीन भवन का लोकार्पण  एमपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज बैरसिया में सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र के नवीन भवन का लोकार्पण करते हुए कहा कि बीमारियों से बचने के प्रयास करना चाहिए। इसके लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। बाजार की बाहरी वस्तुओं का सेवन साफ-सफाई के पश्चात ही करें। उन्होंने कहा कि हम स्वच्छ रहें और आस-पास स्वच्छता बनायें रखें, तो निश्चित ही बीमारियों से बचा जा सकता है। सरकार का प्रयास गावों और पिछड़े क्षेत्रों के लोगों को स्वास्थ सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। राज्यपाल श्रीमती पटेल ने कहा कि महिलाओं की जिम्मेदारी है कि वे साफ-सफाई परविशेष ध्यान दें। राज्यपाल ने कहा कि शौचालयों का न होना भी नई-नई बीमारियों के होने का सबसे बड़ा कारण है। श्रीमती पटेल ने कहा कि पानी बचाने के लिये हम सभी को संयुक्त प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सिंचाई के लिए ड्रिप एरीगेशन बहुत आवश्यक है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं की तरह ही पानी बचाओ अभियान चलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज मैं राज्यपाल के रूप में नहीं, एक माता के रूप में सुझाव दे रही हूँ कि बेटियों की ओर ध्यान दीजिए, उन्हें पोषण आहार दीजिये, गर्भवती महिलाओं का रजिस्ट्रेशन करवाइये तथा समय पर टीकाकरण करवाइये। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ, पढ़ाई और पोषण आहार पर ध्यान देंगे, तो निश्चित ही हम स्वस्थ देश का निर्माण कर सकते हैं। सांसद श्री आलोक संजर ने कहा कि जन-प्रतिनिधियों का यह कर्तव्य है कि वे सेवाभाव से काम करें तभी हमको सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास करें। स्थानीय विधायक श्री विष्णु खत्री ने कहा कि केन्द्र की आयुष्मान भारत योजना का लाभ सभी ग्रामीणों को मिल सके, इसके लिए निरंतर प्रयास किये जायेंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मनमोहन नागर, नगरपालिका अध्यक्ष श्री राजमल गुप्ता तथा ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

नगरीय निकाय के चुनाव स्थगित, राज्य निर्वाचन आयोग का फैसला

 मप्र राज्य निर्वाचन आयोग ने 5 नगरीय निकाय के चुनाव को स्थगित कर दिया है। कलेक्टरों द्वारा वॉर्डों के आरक्षण में सही प्रक्रिया नहीं अपनाने और आरक्षित वॉर्डों की सूची राज्य शासन के गजट नोटिफिकेशन में प्रकाशित नहीं करने के चलते ये फैसला किया गया है। इस फैसले के बाद नगरपालिका परिषद अनूपपुर, नगर परिषद सांची (रायसेन), नगर परिषद भैंसदेही (बैतूल), नगर परिषद चुरहट (सीधी) और नगर परिषद नरवर (शिवपुरी) के चुनाव स्थगित हो गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के इस फैसले से सरकार को राहत मिली है। गौरतलब है कि सोमवार को ही आयोग ने इन 5 नगरीय निकायों के लिए निर्वाचन कार्यक्रम घोषित किया था। इसके तहत 3 अगस्त को मतदान और 7 अगस्त को मतगणना होना थी। लेकिन 9 जुलाई को नगरीय विकास व आवास विभाग ने शिवपुरी और रायसेन कलेक्टर को पत्र जारी कर उनके द्वारा किए गए आरक्षण में त्रुटियों की जानकारी दी। इसके अलावा नगरीय विकास विभाग ने आयोग को भी पत्र लिखकर जानकारी दी कि अनूपपुर, रायसेन, बैतूल, सीधी और शिवपुरी कलेक्टरों द्वारा किए गए वॉर्डों के आरक्षण की अधिसूचना का प्रकाशन राज्य शासन द्वारा मध्यप्रदेश राजपत्र में प्रकाशित नहीं कराया गया। विभाग ने इस आधार पर निर्वाचन कार्यक्रम स्थगित करने का अनुरोध किया। मप्र नगरपालिका अधिनियम 1961 की धारा 29 के तहत नगरीय निकायों के क्षेत्र विस्तार और वॉर्डों के आरक्षण का विषय शासन के अधिकार क्षेत्र का विषय है। आयोग ने नगरीय विकास विभाग के पत्र का परीक्षण किया और निष्कर्ष निकाला कि वॉर्डों का आरक्षण प्रक्रिया यदि सही तरीके से नहीं अपनाई गई तो निर्वाचन प्रक्रिया दूषित होने से इंकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में राज्य निर्वाचन आयोग ने मप्र नगरपालिका निर्वाचन नियम 1994 के नियम 23 और सहपठित नियम 11 (क) के अंतर्गत नगरपालिका परिषद अनूपपुर, नगर परिषद सांची (रायसेन), नगर परिषद भैंसदेही (बैतूल), नगर परिषद चुरहट (सीधी) और नगर परिषद नरवर (शिवपुरी) के चुनाव स्थगित करने का फैसला किया। इसके अलावा आयोग ने राज्य शासन को निर्देश दिए कि वॉर्डों के आरक्षण में सही प्रक्रिया अपनाकर उसकी अधिसूचना मध्यप्रदेश राजपत्र में प्रकाशित कर तत्काल आयोग को सूचित किया जाए जिससे इन स्थानों पर निर्वाचन की प्रक्रिया को नियमित किया जा सके।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

कांग्रेस घोषणा पत्र समिति मुद्दों पर करेगी चर्चा

 विधानसभा चुनाव  2018 में मध्यप्रदेश कांग्रेस के घोषणा पत्र के लिए बनी समिति ने प्रदेशभर में दौरे कर लिए हैं। सोमवार को पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ के साथ उनके निवास पर हुई बैठक में समिति के सामने आए मुद्दों पर चर्चा हुई। समिति की अगली बैठक 26 जुलाई को रखी गई है। बताया जाता है समिति के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह और नरेंद्र नाहटा ने भोपाल-होशंगाबाद, मीनाक्षी नटराजन ने इंदौर, उज्जैन और महाकोशल में विवेक तन्खा ने दौरे कर अलग-अलग बैठकें कीं व लोगों से मुलाकात की है। इसमें दुष्कर्म, महिला सुरक्षा, किसान, कानून व्यवस्था, प्रदेश सरकार की आर्थिक स्थिति, सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों के आंदोलन, बेरोजगारी, उद्योगों की परेशानी आदि मुद्दे उभरकर सामने आए, जिन पर बैठक में चर्चा की गई। उद्योगपतियों और व्यापारियों के साथ बैठक : उधर, पीसीसी में कमलनाथ के साथ प्रदेश के उद्योगपतियों और व्यापारियों की बैठक भी हुई। इसमें फैसला लिया गया कि संभाग व जिलास्तर पर उद्योग-व्यापार प्रकोष्ठ बनाने के बाद संभागीय सम्मेलन होंगे। बैठक में बिजली की दरें, रियल एस्टेट, कलेक्टर गाइडलाइन, रजिस्ट्री शुल्क, दस्तावेज पंजीयन, भू-राजस्व संहिता उल्लंघन आदि समस्याओं को रखा गया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान

एमपी के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में एक साल में किसानों के खातों में विभिन्न योजनाओं में लगभग 35 हजार करोड़ रूपये की सहायता पहुँचाई गई है। राज्य सरकार ने नर्मदा के पानी को क्षिप्रा नदी में डालने के असंभव कार्य को संभव कर दिखाया है। आज नर्मदा मैया की कृपा से देवास को पीने का पानी सहजता से उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि देवास, उज्जैन, शाजापुर और आगर जिलों में सिंचाई के लिए नर्मदा-कालीसिंध पार्ट-1 व पार्ट-2 तथा नर्मदा मालवा-गंभीर पार्ट-01 और पार्ट-02 तथा नर्मदा मालवा-क्षिप्रा पार्ट-2 लिंक परियोजनाओं से सिंचाई की योजना तैयार की गई है। इसमें विभिन्न चरणों में लगभग 14 लाख 20 हजार एकड़ में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने कहा कि सिंचाई की व्यवस्था होने से अगले पांच साल में इन जिलों में फसलों का पूरा पैटर्न ही बदल जाएगा। मुख्यमंत्री रविवार को देवास में ‘‘किसान महासम्मेलन’’ को संबोधित कर रहे थे। किसानों के 30 हजार बेटा-बेटियों के लिये ऋण की व्यवस्था श्री चौहान ने कहा कि किसानों को फसलों को लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए फसलों के निर्यात के भी प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिये एक्सपोर्ट प्रमोशन बोर्ड बनाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में फुड प्रोसेसिंग इकाईयों की स्थापना को भी बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस साल किसानों के 30 हजार बेटा-बेटियों को इस योजना में ऋण दिलाने की व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री चौहान ने असंगठित श्रमिकों और गरीबों के लिए लागू की गई मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना में मिलने वाले लाभों की जानकारी देते हुए कहा कि अगले चार साल में हर गरीब के पास अपना पक्का मकान होगा। गरीबों, श्रमिकों के बेटा-बेटियों की उच्च शिक्षा की फीस सरकार भरेगी। उन्होंने बताया कि बिजली बिल माफी योजना में सभी गरीबों और श्रमिकों के बिजली बिल माफ करने के लिए कैम्प लगाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मासूम बेटी के साथ अगर कोई दुराचार करेगा तो उसे फांसी की सजा देने का प्रावधान किया गया है। सागर में एक बच्ची के साथ हुई दुराचार की घटना में आरोपी को फांसी की सजा हो गई है। श्री चौहान ने महा-सम्मेलन में जनसैलाब से बेटी बचाने, बेटियों का मान-सम्मान करने, पानी बचाने, नया मध्यप्रदेश बनाने और खेती को लाभ का धंधा बनाने का आह्वान किया। महा-सम्मेलन में तकनीकी कौशल विकास (स्वतंत्र प्रभार) स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री दीपक जोशी, सांसद श्री मनोहर ऊंटवाल तथा विधायक श्रीमती गायत्रीराजे पवार ने भी विचार रखे। प्रारंभ में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में 34 करोड़ 81 लाख लागत की 3 सड़कों का भूमि-पूजन किया। देवास जिले के लगभग एक लाख 6 हजार किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में खरीफ-2017 के 552 करोड़ रुपए से अधिक की दावा राशि के भुगतान प्रमाण-पत्र वितरण कार्य की शुरूआत की। प्रतीक स्वरूप हितग्राहियों को बीमा दावा राशि के प्रमाण-पत्र भी वितरित किए। महा-सम्मेलन में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में 2105 हितग्राहियों को 25 करोड़ 26 लाख के स्वीकृति पत्रों का वितरण किया गया। इसके अलावा मुख्यमंत्री बिजली माफी योजना के पांच हितग्राहियों तथा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में दो महिलाओं को प्रतीक स्वरूप गैस कनेक्शन के प्रमाण-पत्र दिए गए। कार्यक्रम में संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री सुरेंद्र पटवा, विधायक श्री आशीष शर्मा, श्री राजेंद्र वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह राजपूत, महापौर श्री सुभाष शर्मा, म.प्र. पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री रायसिंह सेंधव, मप्र खादी ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष श्री सुरेश आर्य सहित अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

बिजली बिल माफी योजना

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि संबल योजना प्रदेश में गरीबों का संबल बन गयी है। यह जन-आंदोलन का रूप ले चुकी है। इस योजना के अंतर्गत गरीबों के लिये मुख्यमंत्री बकाया बिजली बिल माफी योजना और सरल बिजली बिल योजना वरदान सिद्ध हो रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि 11 जुलाई को सभी जिलों में बिजली बिल माफी प्रमाण पत्र देने और नये हितग्राहियों का पंजीयन कराने के लिये जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। मुख्य कार्यक्रम रतलाम जिले के जावरा में आयोजित होगा। श्री चौहान ने कहा कि वे स्वयं जावरा से पूरे प्रदेश के हितग्राहियों को संबोधित करेंगे। उनका संबोधन दोपहर तीन बजे से सभी जिलों में सुना जा सकेगा। श्री चौहान आज अपने निवास से सभी संभागायुक्तों और जिला कलेक्टरों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 11 जुलाई के बाद बिजली बिल माफी और पंजीयन की प्रक्रिया लगातार चलती रहेगी। उन्होंने कहा कि इसके बाद जहाँ-जहाँ ट्रांसफार्मर कटे हैं, वे सब एक साथ जोड़ दिये जायेंगे और एक दिन प्रकाश पर्व मनाया जायेगा। श्री चौहान ने जिला कलेक्टरों और जन-प्रतिनिधियों से कहा कि 11 जुलाई को जिलों में कार्यक्रमों का आयोजन करें और बिजली बिल माफ करने तथा पंजीयन कराने के संबंध में जो भी कठिनाईयां आती हैं, उनका तत्काल समाधान भी करें। श्री चौहान ने कहा कि 11 जुलाई को जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करने के बाद स्थानीय जन-प्रतिनिधि सुविधानुसार विधानसभावार भी बिजली बिल माफी के कार्यक्रम आयोजित कर सकते हैं। विद्युत सब स्टेशनों पर भी विद्युत अधोसंरचना और निर्माण से संबंधित कामों का लोकार्पण किया जायेगा। उन्होंने कलेक्टरों से कहा कि इस योजना को अपने-अपने जिलों में नेतृत्व प्रदान करें और प्रभावी तरीके से इसका क्रियान्वयन सुनिश्चित करें ताकि गरीबों को योजना का ज्यादा से ज्यादा फायदा मिल सके। स्थानीय कार्यक्रमों में सांसद, जन-प्रतिनिधि, नगरीय पंचायत के प्रतिनिधि शामिल हों और गरीब हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलवायें।इस कार्य में जिला प्रशासन के साथ जन-प्रतिनिधियों का समन्वय आवश्यक है। इसके लिये पहले से प्लानिंग कर लें। बरसात को देखते हुए पर्याप्त इंतजाम रखें। श्री चौहान ने कहा कि संबल योजना, बकाया बिजली बिल माफी योजना और सरल बिजली बिल योजना गरीबों के सिर से अनावश्यक आर्थिक बोझ उतारने वाली योजनायें हैं। ये गरीबी से लड़ने का सहारा देने वाली योजनाएं हैं। कोई भी पात्र गरीब परिवार इस योजना का लाभ लेने से वंचित नहीं रहना चाहिये। श्री चौहान ने कहा कि वे संबल योजना और बकाया बिजली बिल माफी योजना की निरंतर समीक्षा करेंगे और हर दिन कम से कम चार जिला कलेक्टरों से बात करेंगे। श्री चौहान ने बताया कि भवन संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीबद्ध श्रमिकों का भी स्वाभाविक रूप से संबल योजना में पंजीयन मान्य किया जायेगा। उन्होंने विद्युत वितरण कम्पनियों के फील्ड अमले की सराहना करते हुये कहा कि मैदानी अधिकारी पूरी मेहनत से काम कर रहे हैं। इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता, लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह, स्थानीय जन-प्रतिनिधि प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री आई.सी.पी. केशरी, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री अशोक वर्णवाल, श्री विवेक अग्रवाल एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

आनंदीबेन पटेल

राज्यपाल से मिले गुजरात राज्य से आये किसानों के दल  एमपी की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से आज राजभवन में गुजरात राज्य से आये किसानों के दल ने सौजन्य भेंट की और खेती के नये-नये तरीकों के बारे में अपने अनुभव साझा किये। श्रीमती पटेल ने किसानों को जैविक खेती के लिये प्रेरित करते हुए कहा कि खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिये यह सशक्त माध्यम है। राज्यपाल श्रीमती पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों के लिये महत्वपूर्ण योजनाएँ लागू की हैं। उन्होंने किसानों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने का अनुरोध करते हुए कहा कि सरकार सहायता कर सकती है, मार्गदर्शन प्रदान कर सकती है, लेकिन योजनाओं का लाभ लेने के लिये किसानों को स्वयं आगे आना होगा। राज्यपाल ने मध्यप्रदेश में किसानों और सरकार के संयुक्त प्रयासों की सराहना करते हुए बताया कि राज्य को विगत 5 वर्ष से निरंतर राष्ट्रीय स्तर पर कृषि कर्मण अवार्ड से विभूषित किया जा रहा है। राज्यपाल ने किसानों से कहा कि अपने बच्चों को खेती से जुड़े कुटीर उद्योग स्थापित करने के लिये प्रेरित करें। सरकार की मुद्रा बैंक योजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि इस योजना में खेती से जुड़े कुटीर उद्योग स्थापित करने के लिये समुचित आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। श्रीमती पटेल ने किसानों को सलाह दी कि खेतों और बगीचों को जानवरों से होने वाले नुकसान से बचाने के लिये आसपास बागड़ जरूर लगायें। श्रीमती पटेल ने कहा कि खेतों की उर्वरा शक्ति बनाये रखने के लिये जैविक खाद, पानी और अन्य आधुनिक संसाधनों का उपयोग आवश्यक है। उन्होंने फलों की खेती को किसानों के लिये लाभदायक बताते हुए कहा कि सीताफल, अमरूद, चीकू जैसे फलों का उपयोग आइस्क्रीम तथा अन्य उत्पाद बनाने में किया जाता है। इसकी खेती से किसान एक निश्चित अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकते हैं। राज्यपाल श्रीमती पटेल से मिलने आये किसान भोपाल स्थित सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। राज्यपाल से मुलाकात के समय आत्मा प्रोजेक्ट गाँधी नगर और राजभवन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

umashankar gupta

राजस्व मंत्री  गुप्ता ने बाँटे संबल योजना के पंजीयन प्रमाण-पत्र  राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने वार्ड-32 में मुख्यमंत्री जन-कल्याण योजना (संबल) में असंगठित श्रमिकों को पंजीयन प्रमाण-पत्र वितरित किये। उन्होंने कहा कि जल्‍द ही उन्हें स्मार्ट-कार्ड दिये जायेंगे। श्री गुप्ता ने कहा कि दलालों के चक्कर में नहीं पड़ें, सभी पात्र लोगों को संबल योजना के कार्ड दिये जायेंगे। श्री गुप्ता ने कहा कि सरकार गरीबी हटाने के लिये कृत-संकल्पित है। प्रदेश में 6 करोड़ लोगों को एक रुपये किलो की दर से गेहूँ और चावल दिया जा रहा है। लाड़ली लक्ष्मी योजना में 28 लाख से अधिक कन्याओं को लाभान्वित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में कन्याओं के खाते में 25 हजार रुपये जमा करवाये जाते हैं। श्री गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2022 तक सभी आवासहीनों को मकान देने का लक्ष्य है। उज्जवला योजना में पूरे देश में अभी तक 4 करोड़ परिवारों को नि:शुल्क घरेलू गैस कनेक्शन दिये जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि संबल योजना में पंजीकृत परिवार के बच्चों की पढ़ाई की पूरी फीस सरकार देगी। जैसे ही आप स्कूल में कार्ड दिखायेंगे, आपकी फीस माफ होगी और अस्पताल में कार्ड दिखायेंगे तो दवाइयाँ नि:शुल्क मिलेंगी। गर्भवती महिलाओं को 4000 रुपये और प्रसव के बाद 12 हजार रुपये दिये जायेंगे। इस मौके पर स्थानीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री का हरियाली महोत्सव पर प्रदेशवासियों के नाम संदेश  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मनुष्य का जीवन पर्यावरण में संतुलन पर निर्भर है। जीवन की हरियाली को बचाने के लिये पौधों को लगाना और उनकी रक्षा कर पेड़ बनाना आज की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री चौहान ने यह बातें हरियाली महोत्सव के तहत प्रदेशवासियों के नाम जारी अपने संदेश में कही हैं। श्री चौहान ने कहा है कि राज्य सरकार ने गत वर्ष नर्मदा सेवा यात्रा के दौरान जन-सहयोग से व्यापक स्तर पर पौध-रोपण किया गया। इस वर्ष भी 15 जुलाई से नर्मदा सहित अन्य नदियों के कैचमेंट एरिया में पौध-रोपण किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया है कि वानिकी विकास योजनाओं से जहाँ एक ओर हरियाली का विस्तार होगा, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नये अवसर भी निर्मित होंगे। श्री चौहान ने प्रदेश के प्रत्येक नागरिक से एक पौधा लगाने का संकल्प लेने की अपील की है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि हरियाली महोत्सव पौध-रोपण के साथ पौधों की सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने में अवश्य सफल होगा। प्रदेश में जन-सामान्य में हरियाली के संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के लिये हरियाली महोत्सव मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने हरियाली महोत्सव की सफलता के लिये प्रदेश के नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मंत्रालय पार्क में हुआ सामूहिक वंदे-मातरम गायन

  सामान्य प्रशासन एवं नर्मदा घाटी विकास राज्यमंत्री श्री लाल सिंह आर्य की उपस्थिति में  आज राष्ट्रगीत वंदे-मातरम का सामूहिक गायन मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पुलिस बैंड ने मधुर धुनें प्रस्तुत की। वंदे-मातरम गायन में अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन श्री प्रभांशु कमल, प्रमुख सचिव महिला बाल विकास श्री जे.एन. कसोंटिया, प्रमुख सचिव कृषि डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य विभाग श्री एस.एन. मिश्रा, प्रमुख सचिव गृह श्री मलय श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री अशोक वर्णवाल, प्रमुख सचिव सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उदयम विभाग श्री बी.एल. कांताराव, प्रमुख सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति श्रीमती नीलम शमी राव, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती दीप्ति गौड़ मुखर्जी तथा प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री हरिरंजन राव सहित  मंत्रालय, सतपुड़ा एवं  विंध्याचल भवन के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

आयुष्मान भारत  योजना 15 अगस्त से होगी लाँच

प्रदेश के लगभग साढ़े 5 करोड़ से अधिक सदस्यों को मिलेगा स्वास्थ्य सुरक्षा कवच मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन की 'आयुष्मान भारत' योजना 15 अगस्त 2018 से लागू की जाएगी। योजना में सामाजिक, आर्थिक और जातीय जनगणना (एस.ई.सी.सी.) के आधार पर वंचित श्रेणी के 84 लाख परिवारों को शामिल किया गया है। इस योजना का लाभ असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के परिवारों और खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम के पात्रता पर्ची वाले सभी परिवारों को भी दिया जायेगा। योजना में शामिल परिवारों को प्रति परिवार 5 लाख रुपये प्रतिवर्ष स्वास्थ्य सुरक्षा कवच उपलब्ध करवाया जायेगा। योजना का लाभ शासकीय और निजी चिकित्सालयों के माध्यम से कैशलेस रूप में दिया जायेगा। इससे शासकीय अस्पतालों को उन्नत किया जा सकेगा और निजी स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं की उपलब्धता भी बढ़ेगी। योजना के लागू होने पर प्रदेश के नागरिकों पर उपचार के आउट ऑफ पॉकेट खर्च में भी कमी आयेगी। प्रदेश में असंगठित श्रेणी के मजदूरों के लगभग 20 लाख परिवार है। पात्रता पर्ची वाले ऐसे परिवार जो एस.ई.सी.सी. के आधार पर वंचित श्रेणी में शामिल नहीं है, उनकी संख्या लगभग 34 लाख है। इस प्रकार लगभग एक करोड़ 37 लाख परिवारों के लगभग साढ़े 5 करोड़ से अधिक सदस्यों को इस योजना में स्वास्थ्य सुरक्षा कवच उपलब्ध होगा। प्रति परिवार 1200 रुपये की दर से कुल 1648 करोड़ रुपये के व्यय का अनुमान है। एस.ई.सी.सी. के 84 लाख परिवारों के लिये 600 करोड़ रुपये की ग्रांट-इन-एड भारत सरकार के केन्द्रांश के रूप में प्राप्त होगी और 400 करोड़ राज्यांश देना होगा। असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के परिवारों और खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम में पात्रता पर्ची वाले परिवारों को योजना का लाभ देने पर लगभग 648 करोड़ का अतिरिक्त व्यय होगा, जो राज्य शासन वहन करेगा। योजना के क्रियान्वयन के संबंध में नेशनल हेल्थ एजेन्सी भारत सरकार के साथ एक एमओयू सम्पादित किया गया है। प्रदेश में तेलंगाना और कर्नाटक राज्य के समान इस योजना को राज्य स्तर पर एक ट्रस्ट/ सोसायटी का गठन कर संचालित किया जायेगा। सोसायटी गठन के लिये रजिस्ट्रार फर्म एवं सोसायटी को ऑनलाइन आवेदन कर दिया गया है। योजना के क्रियान्वयन में सहयोग के लिये सेवा प्रदाता एजेन्सी की सेवाएँ खुली निविदा के माध्यम से ली जायेगी। भारत सरकार द्वारा 1350 चिकित्सा प्रोसिजर्स के पैकेज उपलब्ध करवाये गये हैं। इन प्रोसिजर्स को चार श्रेणी - सेकेण्डरी प्रोसिजर्स, सेकेण्डरी काम्पलेक्स, टर्सरी प्रोसिजर्स और सुपर स्पेशियलिटी में विभाजित किया गया है। सेकेण्डरी प्रोसिजर्स जिला अस्पताल के स्तर के लिये तथा सेकेण्डरी काम्पलेक्स प्रोसिजर्स चिकित्सा महाविद्यालयों के लिये आरक्षित रहेगी। शेष सभी प्रोसिजर्स निजी और शासकीय चिकित्सालयों के लिये खुली रहेगी। निजी अस्पतालों को योजना में इम्पैनल करने के लिये मापदंड निर्धारण की कार्यवाही की जा रही है। वर्तमान में राज्य बीमारी सहायता योजना में मान्य अस्पतालों को इस योजना में मान्यता दी जायेगी। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप एस.ई.सी.सी. के वंचित श्रेणी परिवारों की सूचियों का सत्यापन कार्य भी स्वास्थ्य विभाग ने पूरा करा लिया है। सर्वे के दौरान परिवारों के संबंध में मोबाइल और राशन कार्ड नम्बर (समग्र परिवार आईडी) की जानकारी तथा परिवार के नये सदस्यों के नाम एकत्रित किये गये हैं। इसकी डॉटाएन्ट्री का कार्य विकासखंड स्तर पर किया जा रहा है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर में भेड़ाघाट के समीप विराट हॉस्पिस में कैंसर पीड़ित मरीजों की नि:स्वार्थ भाव से की जा रही सेवा को अनुकरणीय बताते हुए इस तरह के प्रकल्पों को गैर-सरकारी संगठनों के सहयोग से प्रदेश के अन्य स्थानों पर भी प्रारंभ करने की मंशा व्यक्त की है। श्री चौहान आज सुबह जबलपुर में वरिष्ठ पत्रकार श्री संजय सिन्हा के साथ ब्रह्मर्षि मिशन समिति द्वारा संचालित विराट हॉस्पिस पहुँचे थे। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर विराट हॉस्पिस में इलाज और देख-रेख के लिए भर्ती सभी 24 कैंसर रोगियों से भेंट कर उनकी कुशल क्षेम जानी। मुख्यमंत्री ने कैंसर से जीवन की जंग लड़ रहे इन मरीजों का गुलाब का फूल भेंटकर हौसला भी बढ़ाया। विराट हॉस्पिस में कैंसर से पीड़ित मरीजों की सेवा से अभिभूत मुख्यमंत्री ने संस्थान की संचालक और ब्रह्मर्षि मिशन समिति की प्रमुख साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी से भेंट की और आशीर्वाद लिया। श्री चौहान ने गंभीर और असाध्य माने जाने वाले कैंसर रोगियों की यहां की जा रही सेवा के कार्य को अद्भुत एवं अतुलनीय बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रकल्पों को प्रदेश के अन्य स्थानों पर प्रारंभ करने के लिए ब्रह्मर्षि मिशन समिति के सहयोग से एवं साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी के मार्गदर्शन में कार्य-योजना तैयार की जायेगी। मुख्यमंत्री को बताया गया कि पिछले पाँच वर्षों में करीब 900 से अधिक कैंसर रोगियों की इस संस्थान में सेवा की जा चुकी है। संस्थान में आने वाले अधिकांश ऐसे कैंसर रोगी गरीब परिवारों के होते हैं। इन मरीजों को संस्थान में नि:शुल्क इलाज के साथ आध्यात्मिक वातावरण भी उपलब्ध करवाया जाता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विराट हॉस्पिस के सेवा कार्यों को देखते हुए इसे शासन द्वारा प्रारंभ किये गये आनंदम विभाग की गतिविधियों से जोड़ने की बात भी कही। मुख्यमंत्री ने ब्रह्मर्षि मिशन समिति के सेवा के एक और प्रकल्प ग्वारीघाट में गरीब परिवारों के बच्चों के लिए संचालित शाला के मेधावी बच्चों से भी भेंट की। उन्होंने इन बच्चों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान करते हुए खूब मेहनत करने और आगे की पढ़ाई की चिंता सरकार पर छोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों के इन बच्चों की उच्च शिक्षा का खर्च शासन उठाएगा। मुख्यमंत्री ने विराट हॉस्पिस में गुणवत्तापूर्ण विद्युत की आपूर्ति के लिए ट्रांसफार्मर स्थापित करने तथा संस्थान तक पहुँच मार्ग के निर्माण के निर्देश भी अधिकारियों को दिये। विराट हॉस्पिस आने पर साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी द्वारा मुख्यमंत्री का शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर विधायक श्रीमती प्रतिभा सिंह, समाजसेवी श्री नरेश ग्रोवर, श्री सांवलदास, श्री कमल ग्रोवर, वरिष्ठ पत्रकार श्री रवीन्द्र वाजपेई और नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अनिल तिवारी भी मौजूद थे । पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. रोहाणी की प्रतिमा पर माल्यार्पण : महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने जबलपुर प्रवास के दूसरे दिन आज पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. श्री ईश्वरदास रोहाणी के जन्म दिवस पर सर्किट हाउस के समीप स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रृद्धा सुमन अर्पित किये। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में केंट विधानसभा क्षेत्र के मेधावी बच्चों का सम्मान किया तथा गरीब परिवारों की महिलाओं को सिलाई मशीनें एवं दिव्यांगों को ट्राइसिकल दी। कार्यक्रम में चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री श्री शरद जैन, समाजसेवी डॉ. जीतेन्द्र जामदार, विधायक श्री अशोक रोहाणी और श्री विजय रोहाणी मौजूद थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

बकाया बिजली बिल माफी स्कीम

सरल बिजली से 88 लाख और बकाया बिल माफी से 77 लाख हितग्राही लाभांन्वित होंगे  मध्यप्रदेश के लिये एक जुलाई 2018 ऐतिहासिक दिन साबित होने जा रहा है। इस दिन से मध्यप्रदेश सरकार लाखों पंजीकृत श्रमिकों और बीपीएल श्रेणी के उपभोक्ताओं को बिजली के मामले में बहुत बड़ी राहत देने जा रही है। कम आय वाले श्रमिक और बीपीएल उपभोक्ताओं को अब बिजली के बड़े बिल को लेकर चिंता नहीं करनी होगी। पंजीकृत श्रमिकों को प्रति माह बिजली बिल मात्र 200 रूपये का भुगतान करना होगा। इससे ज्यादा राशि का बिल आने पर उसकी पूर्ति राज्य शासन द्वारा सब्सिडी देकर की जायेगी। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की पहल और मंशा के अनुरूप मुख्यमंत्री जन-कल्याण (संबल) योजना-2018 में पंजीकृत श्रमिकों को बिजली बिलों में राहत देने के लिये एक जुलाई से व्यापक स्तर पर सरल बिजली बिल स्कीम एवं मुख्यमंत्री बकाया बिजली बिल माफी स्कीम को लागू किया जा रहा है। सरल बिजली बिल स्कीम का लाभ 88 लाख पंजीकृत श्रमिकों को मिलेगा। मुख्यमंत्री बकाया बिजली बिल माफी स्कीम से 77 लाख पंजीकृत श्रमिक और बीपीएल श्रेणी के उपभोक्ता लाभांन्वित होंगे। सरल बिजली बिल स्कीम में शामिल होने के लिये कोई अंतिम तिथि नहीं होगी। वितरण केन्द्रों में हितग्राहियों को लाभ देने की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। जहां मीटर स्थापित होंगे, वहां उनमें अंकित खपत के आधार पर बिल की राशि की गणना की जायेगी। ग्रामीण क्षेत्रों के अनमीटर्ड संयोजनों पर विद्युत नियामक आयोग द्वारा निर्धारित दरों से बिल की गणना की जायेगी। उपभोक्ता को केवल 200 रूपये प्रति माह देने होंगे, शेष राशि की सब्सिडी शासन द्वारा दी जायेगी। पात्रताधारी परिवारों को बिना कनेक्शन प्रभार लिये (नि:शुल्क) बिजली कनेक्शन की सुविधा दी जायेगी। राज्य शासन वार्षिक सब्सिडी के रूप में एक हजार करोड़ रूपये उपलब्ध करायेगा। हितग्राही के स्वयं उपभोक्ता होने पर स्कीम का लाभ मिलेगा। उपभोक्ता परिवार का सदस्य होने और साथ में निवास करने पर भी लाभ की पात्रता रहेगी। इसके लिये परिवार का सदस्य वही माना जायेगा, जो समग्र डाटाबेस में परिवार के रूप में दर्ज होगा। उपभोक्ता के चाहने पर 500 रूपये के स्टाम्प पर नामांतरण की सुविधा रहेगी। एयर कंडीशनर (ए.सी.), हीटर, एक हजार वॉट से अधिक के उपभोक्ता योजना का लाभ नहीं ले सकेंगे। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में स्कीम के तहत सुविधा केवल बल्ब, पंखा और टी.वी. चलाने पर ही मिलेगी। एक हजार वॉट में 4 बल्ब, 2 पंखे, एक टीवी और एक कूलर चल सकेंगे। हितग्राही को विद्युत वितरण कंपनी के केन्द्र या जोन या इसके लिये लगाये जा रहे केम्प में निर्धारित फार्म में आवेदन देना होगा। आवेदन में केवल श्रमिक पंजीयन नंबर ही देना होगा। स्कीम में शामिल होने के लिये कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा। बिजली का बिल आवेदन का परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों का जुलाई का बिल जो अगस्त में आयेगा, उसमें अधिकतम 200 रूपये भुगतान करने का उल्लेख होगा। बिल में उपभोक्ता द्वारा दी जाने वाली राशि और शासन की सब्सिडी का भी उल्लेख होगा। मुख्यमंत्री बकाया बिजली बिल माफी स्कीम पंजीकृत श्रमिकों और बीपीएल उपभोक्ताओं को राहत पहुँचाने के लिये एक जुलाई से शुरू हो रही मुख्यमंत्री बकाया बिजली बिल माफी स्कीम में हितग्राहियों को लाभ दिलवाने की कार्रवाई भी वितरण केन्द्रों में लगातार जारी रहेगी। जून 2018 स्थिति में बिजली बिल की बकाया पूरी राशि माफ की जायेगी। इसमें मूल बकाया राशि एवं सरचार्ज भी शामिल रहेगा। शासन द्वारा इस योजना के लिये लगभग 1806 करोड़ रूपये की सब्सिडी दी जायेगी। योजना का लाभ 77 लाख पंजीकृत श्रमिकों और बीपीएल उपभोक्ताओं को मिलेगा। उपभोक्ता के पंजीकृत श्रमिक के सगे-सम्बधी होने और साथ में रहने पर ही लाभ मिलेगा। इस योजना में भी परिवार का सदस्य उन्हीं को माना जायेगा, जिनका नाम सम्रग डाटा बेस में परिवार के रूप में अंकित होगा। न्यायालय में विचाराधीन प्रकरण तथा विद्युत अधिनियम की धारा 126, 135 एवं 138 में दर्ज प्रकरणों की स्थिति में भी लाभ दिया जायेगा। पिछली सामाधान योजना में लाभ ले चुके उपभोक्ता भी स्कीम का लाभ ले सकेंगे। हितग्राही को वितरण केन्द्र या जोन अथवा शिविरों में निर्धारित प्रपत्र में आवेदन देना होगा। विद्युत कंपनियों द्वारा वितरण केन्द्रवार जुलाई में शिविर लगाये जायेगे। फार्म में उपभोक्ता को केवल श्रमिक पंजीयन अथवा बीपीएल कार्ड का नंबर देना होगा। आवेदन के परीक्षण के बाद हितग्राहियों को बिल माफी का प्रमाण-पत्र दिया जायेगा। 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि गरीब को उसका जायज़ हक़ मिले। इसके लिये सरकार द्वारा व्यापक स्तर पर प्रयास किये गये हैं। योजनाओं का क्रियान्वयन इस तड़प के साथ किया जाये कि कोई भी पात्र व्यक्ति इनके लाभ से वंचित नहीं रहे। क्रियान्वयन पंचायत स्तर तक प्रशासनिक कसावट के साथ हो। इसकी नियमित मॉनीटरिंग की जाये। लापरवाही के प्रकरणों में कठोर कार्रवाई की जाये। श्री चौहान ने अवैध खनन के प्रकरणों में वाहन नीलामी की कार्रवाई करने और महिलाओं पर होने वाले अपराधों को रोकने के लिये प्रभावी रणनीति बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आगामी पर्वों और मौसम को दृष्टिगत रखते हुए अग्रिम कार्य-योजना बनायें। श्री चौहान आज मंत्रालय में संभागायुक्तों और पुलिस महानिरीक्षकों की संयुक्त बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह और पुलिस महानिदेशक श्री आर.के. शुक्ला भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि संबल योजना गरीबी दूर करने का सबसे प्रभावी प्रयास है। योजना का लाभ हर जरूरतमंद को मिले, इसकेलिये सजगता और सक्रियता के साथ योजना की मॉनीटरिंग की जाये। उन्होंने कहा कि योजना के क्रियान्वयन कार्य की वे स्वयं प्रतिदिन समीक्षा करेंगे। योजना का सीएम डैशबोर्ड बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गरीब की आवश्यकताओं को पूरा करना ही गरीबी दूर करने का सबसे प्रभावी तरीका है। संबल योजना का क्रियान्वयन व्यापक स्तर पर करने के लिये जरूरी है कि आम आदमी योजना को भलीभांति समझें। इसके लिये व्यापक स्तर पर सभी प्रचार माध्यमों का उपयोग किया जाये। इसमें कोई कोर-कसर बाकी नहीं रहनी चाहिये। मुख्यमंत्री ने फ्लेट रेट विद्युत और बकाया बिल समाधान योजना की समीक्षा की। उन्होंने विद्युत कनेक्शन के नामांतरण कार्य के लिये स्टाम्प शुल्क की बाध्यता को समाप्त करवाने केलिये कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि संबल निगरानी समिति के सदस्यों को योजना के एम्बेसडर के रूप में स्थापित किया जाये। विद्युत बिल पंजीयन शिविरों में और मास्टर ट्रेनर के प्रशिक्षण कार्यक्रम में समिति सदस्यों को शामिल किया जाये। उन्होंने कहा कि इस वर्ष उच्च शिक्षा पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले द्वितीय और अंतिम वर्ष के अध्ययनरत छात्रों की फीस भी सरकार भरवा रही है। इस संबंध में व्यापक स्तर पर छात्र-छात्राओं को जानकारी दी जाये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहाकि प्रशासनिक व्यवस्थाएं इतनी चुस्त और दुरूस्त हों कि गरीब और अनूसूचित जनजाति के सदस्य के साथ कोई छल नहीं कर सके। उन्होंने सरकार के कल्याणकारी कार्यों के लाभ उन तक पहुँचाने और उनकी समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान करने के लिये निर्देशित किया। उन्होंने वनाधिकार पट्टे, कुपोषण, बँटवारे, जाति प्रमाण पत्र, वनोपज संग्रहण और विक्रय, निजी भूमि पर पेड़ काटने के अधिकार से संबंधित समस्याओं का परीक्षण करने और प्रभावी समाधान के लिये संभागायुक्तों को व्यक्तिगत उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने के लिये निर्देशित किया। कहा कि वनाधिकार दावों के पुन: परीक्षण के कार्य को और अधिक गति से संचालित करें ताकि अगस्त माह तक सभी पात्रों को वनाधिकार पट्टे मिल जायें। चरण पादुका योजना के अंतर्गत सभी पात्र व्यक्तियों को सामग्री मिलना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि रहने लायक भूमि के टुकड़े का अधिकार पत्र 15 अगस्त से पूर्व सभी पात्र परिवारों को मिल जाये। नगरीय क्षेत्र की भूमि पर लम्बे समय से बसे परिवारों की समस्याओं के समाधान के लिये विशेष दृष्टि के साथ प्रयास हो। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी राजस्व न्यायालय मॉनीटरिंग सिस्टम की समीक्षा समय-समय पर करेंगे। साथ ही बटाईदार कानून एवं भू-राजस्व संहिता में किये जा रहे क्रांतिकारी बदलाव का प्रचार-प्रसार करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अगर किसी किसान को गेहूँ, चना और मसूर का किसी कारणवश उपार्जन पोर्टल पर दर्ज नहीं हो सका है, उन प्रकरणों का परीक्षण स्वयं संभागायुक्त करें। उनके प्रतिवेदन के आधार पर छूट गये किसानों को दर्ज करने के लिये पोर्टल खुलवाया जायेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिये कि व्यवस्था से केवल वास्तविक किसान ही लाभान्वित हों। साथ ही, गेहूँ खरीदी की राशि का शीघ्र भुगतान भी सुनिश्चित किया जाये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंदसौर की घटना के अपराधियों को जल्द से जल्द दण्ड दिलाने के लिये सजगता के साथ प्रयासों की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि आगामी समय में पर्वों को दृष्टिगत रखते हुए संवदेनशील कार्य प्रणाली के साथ व्यवस्थाएं की जायें। हर हाल में साम्प्रदायिक सौहार्द्र को सुनिश्चित किया जाये। प्राकृतिक आपदाओं की आशंका के दृष्टिगत अग्रिम कार्य-योजना बनाई जाये, जिसमें राहत और बचाव के समुचित प्रबंध हों। उन्होंने कहा कि अवैध खनन के प्रकरणों में वाहन जप्त कर नीलामी की कार्रवाई की जानी चाहिये। इसी तरह असामाजिक तत्वों के विरूद्ध भी कठोर कार्रवाई की जाये। मुख्यमंत्री ने विगत दिनों प्रदेश में की गई कार्रवाई के सकारात्मक परिणामों का उल्लेख भी किया। उन्होंने सायबर क्राईम और सोशल मीडिया की कड़ी निगरानी की जरूरत बताई। मादक पदार्थों के व्यापार को रोकने के लिये विशेष प्रयास करने के लिये कहा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 14 जुलाई से प्रदेश में जन-आशीर्वाद यात्रा का आयोजन किया जायेगा। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री आम जन के साथ सीधा संवाद करेंगे। गरीब बस्तियों में जाकर रहवासियों के साथ चर्चा करेंगे। शासन की योजनाओं की जमीनी हकीकत से परिचित होंगे। क्रियान्वयन कार्य की समीक्षा के लिये राजस्व न्यायालय, छात्रावास, चिकित्सालय, विद्यालय और निर्माण कार्यों का भी आकस्मिक निरीक्षण करेंगे। इस दौरान बताया गया कि फसल बीमा योजनांतर्गत खरीफ 2017 के दावों की राशि का शीघ्र वितरण किया जायेगा। इससे प्रदेश के 17 लाख 77 हजार 300 किसानों को 5260 करोड़ रूपये की राशि मिलेगी। यह देश में किसानों को मिलने वाली अभी तक की सर्वाधिक राशि है। बैठक में अपर मुख्य सचिव कृषि श्री पी.सी. मीना, अपर मुख्य सचिव वन श्री के.के. सिंह, अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री इकबाल सिंह बैस, श्रम, कृषि, ऊर्जा, सूक्ष्म एवं लघु उद्योग, अनुसूचित जनजाति कल्याण, राजस्व, नगरीय प्रशासन आदि विभागों के प्रमुख सचिव एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

सुरक्षित मातृत्व अभियान में मध्यप्रदेश को मिलेगा अवार्ड

स्वास्थ्य मंत्री  रुस्तम सिंह को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री नड्डा ने लिखा पत्र मध्यप्रदेश को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत मातृ मृत्यु दर कम करने पर पुरस्कृत किया जायेगा। इसके लिये केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने मध्यप्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री रुस्तम सिंह को पत्र लिखकर 29 जून को होने वाली अवार्ड सेरेमनी के लिये आमंत्रित किया है। केन्द्रीय मंत्री श्री नड्डा ने मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य विभाग और स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंह को इसके लिये बधाई भी दी है। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान देश में 3 करोड़ से अधिक गर्भवती महिलाओं को प्रसव के पहले देखभाल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिये शुरू किया गया है। राज्य शासन द्वारा प्रदेश में मातृ मृत्यु दर को कम करने के प्रयास अब सार्थक परिणाम देने लगे हैं। भारत के रजिस्ट्रार जनरल कार्यालय द्वारा वर्ष 2014 से 2016 तक के विशेष बुलेटिन में मध्यप्रदेश में मातृ मृत्यु में 48 अंकों की अभूतपूर्व गिरावट दर्ज हुई है। प्रदेश में वर्ष 2011-13 में मातृ मृत्यु दर 221 थी, जो अब घटकर मात्र 173 रह गई है। प्रदेश में पिछले तीन वर्षों में 22 प्रतिशत की उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। संस्थागत प्रसव, ए.एन.एम., आँगनबाड़ी कार्यकर्ता, दस्तक अभियान आदि निरंतर जारी विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के परिणाम अब आने लगे हैं। आने वाले वर्षों में यह गिरावट और अधिक स्पष्ट होगी। स्वास्थ्य संस्था स्तर से लेकर समुदाय स्तर तक प्रभावी प्रयास किये जा रहे हैं। लोगों को जागरूक किया गया है कि गर्भ का पता चलते ही शीघ्र स्वास्थ्य केन्द्र में गर्भधात्री महिला का पंजीयन करवायें। इससे प्रसव के पहले आवश्यक जाँचें, टीकाकरण, खून की कमी आदि का उपचार होने के साथ ही अन्य जटिलताओं पर काबू पाने में आसानी हुई है। मध्यप्रदेश में उच्च जोखिम प्रसव की संभावनाओं वाली महिलाओं का नियमित फॉलोअप करके उनका सुरक्षित प्रसव कराने के प्रयास किये जा रहे हैं। शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में खून की कमी वाली गर्भवती महिलाओं को आयरन टेबलेट्स और अत्यधिक खून की कमी होने पर आयरन के इंजेक्शन दिये जा रहे हैं। जरूरत पड़ने पर गर्भवती महिलाओं को खून भी चढ़ाया जा रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं का नियमित पर्यवेक्षण किया जा रहा है। स्वास्थ्य संस्थाओं में नर्सिंग सेवा की गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्य से नर्सिंग मेंटर्स की तैनाती की गई है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

उमाशंकर गुप्ता

भूमि के डायवर्सजन के लिये अब किसी को भी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के न्यायालय से अनुमति लेने की जरूरत नहीं होगी। अब भूमि स्वामी अपनी भूमि का विधि-सम्मत जैसा चाहे, डायवर्सन कर सकेगा। उसे केवल डायवर्सन के अनुसार भूमि उपयोग के लिये देय भू-राजस्व एवं प्रीमियम की राशि की स्वयं गणना कर राशि जमा करानी होगी और इसकी सूचना अनुविभागीय अधिकारी को देनी होगी। यह रसीद ही डायवर्सन का प्रमाण मानी जायेगी। अनुज्ञा लेने का प्रावधान अब समाप्त किया जा रहा है। एमपी के राजस्व, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री  उमाशंकर गुप्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि इस संबंध में विधानसभा में मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता (संशोधन) विधेयक-2018 पारित किया जा चुका है। भू-राजस्व संहिता में अब तक हुए 58 संशोधन श्री गुप्ता ने बताया कि मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता-1959 में अब तक 58 संशोधन किये जा चुके हैं। इसके बाद भी जन-आकांक्षाओं की पूर्ति के लिये जरूरी संशोधनों के सुझाव के लिये भूमि सुधार आयोग गठित किया गया था। आयोग के सुझावों के आधार पर भू-राजस्व संहिता में संशोधन किये गये हैं। नामांतरण के बाद मिलेगी नि:शुल्क प्रति नामांतरण का आदेश होने के बाद अब सभी संबंधित पक्षों को आदेश और सभी भू-अभिलेखों में दर्ज हो जाने के बाद उसकी नि:शुल्क प्रति दी जायेगी। यह प्रावधान भी किया गया है कि भूमि स्वामी जितनी चाहे, उतनी भूमि स्वयं के लिये रखकर शेष भूमि बाँट सकेगा। निजी एजेंसी करेगी सीमांकन सीमांकन के मामले जल्दी निपटाने के लिये अब निजी प्राधिकृत एजेंसी की मदद ली जायेगी। प्रत्येक जिले के लिये एजेंसी पहले से तय की जायेगी। यदि तहसीलदार द्वारा सीमांकन आदेश के बाद पक्षकार संतुष्ट नहीं है, तो वह अनुविभागीय अधिकारी को आवेदन कर सकेगा। अनुविभागीय अधिकारी द्वारा विशेषज्ञ कर्मचारियों की टीम से सीमांकन करवाया जायेगा। पहले यह मामले राजस्व मण्डल ग्वालियर में प्रस्तुत होते थे। ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र में राजस्व सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त से संबंधित रहे भू-राजस्व संहिता के अध्याय-7 एवं 8 को हटाकर एक अध्याय-7 भू-सर्वेक्षण के रूप में रखा जा रहा है। अब राजस्व सर्वेक्षण के स्थान पर भू-सर्वेक्षण की कार्यवाही कलेक्टर के नियंत्रण में करवाई जायेगी। अब पूरे जिले को भू-सर्वेक्षण के लिये अधिसूचित करने की जरूरत नहीं रहेगी। अब तहसील अथवा तहसील से भी छोटे क्षेत्र को भी अधिसूचित किया जा सकेगा। खसरे में छोटे-छोटे मकानों के प्लाट का भी इंद्राज हो सकेगा। पटवारी हल्के के स्थान पर होगा सेक्टर का नाम भू-अभिलेखों के संधारण तथा शहरी भूमि प्रबंधन को अधिक व्यवस्थित बनाने के लिये शहरी क्षेत्रों में अब पटवारी हल्के के स्थान पर सेक्टर का नाम दिया जायेगा। आयुक्त भू-अभिलेख को सेक्टर पुनर्गठन के अधिकार होंगे। भू-अभिलेख संधारण के मामलों में ऐसी भूमियाँ, जिनका कृषि भूमि में कृषि से भिन्न प्रयोजन के लिये डायवर्सन कर लिया जाता है, उन्हें नक्शों में ब्लाक के रूप में दर्शाया जायेगा। यदि अनेक भूखण्ड धारक हैं, तो उनके अलग-अलग भू-खण्ड दर्शाये जायेंगे। अतिक्रमण पर एक लाख का जुर्माना शासकीय भूमियों पर अतिक्रमण के मामलों में अब अधिकतम एक लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकेगा। निजी भूमियों के मामले में 50 हजार रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान होगा। इसके साथ ही जिस भूमि पर अतिक्रमण होगा, उसे अतिक्रामक से 10 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर प्रति वर्ष के मान से मुआवजा भी दिलाया जा सकेगा। अभी अतिक्रमित भूमि के मूल्य के 20 प्रतिशत तक अर्थदण्ड के प्रावधान थे। 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

डॉ. नरोत्तम मिश्र

   मध्यप्रदेश के जनसम्पर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र से आज एम.पी.वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। भेंट करने वालों में यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष श्री राधावल्लभ शारदा, संगठन महासचिव श्री विकास बोन्द्रिया, रायसेन जिले के अध्यक्ष श्री जगदीश जोशी और अन्य सदस्य उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

aapatkal

दूसरे प्रदेश भी लोकतंत्र सेनानी कानून बनायें : केन्द्रीय मंत्री श्री अनन्त कुमार  केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री  अनन्त कुमार ने कहा है कि मध्यप्रदेश की तरह दूसरे प्रदेशों में भी लोकतंत्र सेनानी कानून बनाया जाना चाहिए। पाठ्यक्रमों में स्वतंत्रता सेनानियों की तरह लोकतंत्र सेनानियों के बारे में भी अध्याय होना चाहिए। केन्द्रीय मंत्री श्री अनन्त कुमार भोपाल में  मुख्यमंत्री निवास में आयोजित लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सम्मेलन में कहा कि मध्यप्रदेश में आज विधानसभा में विधेयक पारित कर लोकतंत्र सेनानियों के लिये कानून बनाया गया है। उन्होंने कहा कि आपातकाल, लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय है। केन्द्रीय मंत्री श्री अनन्त कुमार ने कहा कि लोकतंत्र का दमन करने वालों की जनता ने छुट्टी कर दी है। लोकतंत्र बचाने के लिये जो संघर्ष लोकतंत्र सेनानियों ने किया, उसे पूरे देश और दुनिया ने स्वीकारा है। लोकतंत्र सेनानी आजादी की दूसरी लड़ाई लड़े थे। स्वतंत्रता सेनानियों की तरह लोकतंत्र सेनानियों को भी सम्मान मिलना चाहिए। उनका संघर्ष प्रेरणा देने वाला है। मध्यप्रदेश ने लोकतंत्र सेनानियों के लिये काम कर पूरे देश के सामने मिसाल पेश की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिये सभी लोगों को हमेशा सचेत रहना होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आपातकाल में लोकतंत्र सेनानियों पर अमानुषिक अत्याचार हुए थे। कई परिवार तबाह हो गये थे। लोकतंत्र को कलंकित किया गया था। लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष के कारण लोकतंत्र पुनर्स्थापित हुआ था। लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान कर प्रदेश सरकार ने अपना कर्तव्य पूरा किया है। हमें संकल्प लेना चाहिए कि फिर लोकतंत्र को कलंकित नहीं होने देंगे। लोकतंत्र को जिनसे खतरा है, उनसे हमेशा सावधान रहेंगे। कार्यक्रम में सांसद श्री राकेश सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की सुरक्षा के लिये लोकतंत्र सेनानियों का योगदान हमेशा याद रहेगा। युवा पीढ़ी को यह हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। कार्यक्रम में स्वागत भाषण लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कैलाश सोनी ने दिया। कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानी संघ की स्मारिका का विमोचन किया गया। साथ में महिला लोकतंत्र सेनानियों श्रीमती सविता वाजपेई, श्रीमती उमा शुक्ला, श्रीमती जयश्री बैनर्जी, श्रीमती कांता चोपड़ा और श्रीमती रामकली मिश्रा की पुत्री आरती इलैया का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जनसम्पर्क एवं जल-संसाधन मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, सांसद श्री आलोक संजर, श्री मेघराज जैन, श्री माखन सिंह, पूर्व मंत्री श्री सरताज सिंह सहित बड़ी संख्या में लोकतंत्र सेनानी उपस्थित थे। सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री लाल सिंह आर्य ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष श्री तपन भौमिक ने किया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

vidhansabha madhyprdesh

  मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत काफी हंंगामेदार रही। सरकार ने 11 हजार 190 करोड़ से ज्यादा का प्रथम अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को अतिरिक्त मानदेय देने के लिए 130 करोड़ का प्रावधान किया गया। हालांकि हंगामे और विपक्ष के विरोध के चलते सत्र समय से पहले ही स्थगित करना पड़ा। विधानसभा के 5 दिनी मानसून सत्र में सरकार ने अनुपूरक बजट पेश किया। साल के अंत में विधानसभा चुनाव के पहले ये विधानसभा का अंतिम सत्र है। अनुपूरक बजट में सरकार ने प्याज और लहसुन की फसल पर प्रोत्साहन राशि देने का ऐलान किया। इसके लिए सरकार ने बजट में 448 करोड़ों रुपए का प्रावधान किया गया। इसके अलावा मनरेगा के लिए सरकार ने 500 करोड़ और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत सचिव व्यवस्था के लिए 360 करोड़ रुपए का प्रावधान किया। सरकार ने ये भी घोषणा की कि असंगठित मजदूरों के बेटे-बेटियों को शैक्षणिक शुल्क में छूट मिलेगी। इसके लिए सरकार ने 9 करोड़ रुपए, अध्यापक संवर्ग को 7वां वेतनमान का लाभ देने 299 करोड़, जनजातीय कार्य विभाग के अध्यापकों को 7वां वेतनमान के लिए 204 करोड़, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति वित्त विकास निगम नई दिल्ली की देनदारियों का भुगतान करने के लिए किसानों को सूखा फसल क्षति सहायता के लिए 150 करोड़, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और वीवीपैट के लिए वेयर हाउस बनाने के लिए 15 करोड़ रुपए सहित इस पहले अनुपूरक बजट में कई विभागों के लिए वित्तीय प्रावधान किए गए।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मध्यप्रदेश के जनसम्पर्क आयुक्त  पी. नरहरि

मध्यप्रदेश के जनसम्पर्क आयुक्त  पी. नरहरि से आज संचालनालय में महाराष्ट्र राज्य के जनसम्पर्क विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट की। दल का नेतृत्व महाराष्ट्र के संचालक जनसम्पर्क शिवाजी मानकर ने किया। आयुक्त जनसम्पर्क श्री नरहरि ने प्रतिनिधि मंडल को बताया कि मध्यप्रदेश में हाल ही में लागू मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना विश्व की अनुकरणीय योजना साबित हुई है। इस योजना से राज्य सरकार, समाज के सभी वर्गों के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के जीवन स्तर में व्यापक स्तर पर बदलाव लाने में सफल हुई है। श्री नरहरि ने बताया कि इस योजना में करीब पौने दो करोड़ से अधिक लोगों ने अभी तक पंजीयन करवाया है। यह योजना पंजीबद्ध हितग्राहियों को जन्म से अंतिम समय तक मददगार साबित हो रही है। सौजन्य भेंट के दौरान महाराष्ट्र एवं मध्यप्रदेश में संचालित जनसम्पर्क विभाग संबंधी गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं के बारे में आपसी तौर पर विचार-विमर्श भी किया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

वीरांगना रानी दुर्गावती

वीरांगना रानी दुर्गावती के 455वें बलिदान दिवस समारोह में मुख्यमंत्री  चौहान  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने  जबलपुर में वीरांगना रानी दुर्गावती के समाधि स्थल पर 455वें बलिदान दिवस पर आयोजित विशाल आदिवासी सम्मेलन में घोषणा की कि युवा पीढ़ी को बलिदान और स्वाभिमान की रक्षा के लिये प्रेरित करने के उद्देश्य से समाधि स्थल पर हर वर्ष रानी दुर्गावती के बलिदान-दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। वन भूमि पर वर्ष 2006 तक काबिज वनवासी आदिवासियों को वनाधिकार पट्टे देकर काबिज वनभूमि का मालिक बनाया जायेगा। सौभाग्य योजना के अंतर्गत दिसम्बर 2018 तक प्रत्येक आदिवासी परिवार के घर-घर तक बिजली पहुँचाई जायेगी। इन परिवारों को 200 रूपये प्रतिमाह फ्लेट रेट पर ही बिजली बिल का भुगतान करना होगा। संबल योजना में गरीब आदिवासी परिवारों को शामिल कर योजना के सभी लाभ दिये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि रानी दुर्गावती के समाधि स्थल के समीप 10 एकड़ शासकीय भूमि पर वीरांगना के नाम से भव्य स्मारक बनवाया जायेगा। उन्होंने मण्डला जिले के रामनगर में आदिवासी संग्रहालय बनवाने की घोषणा करते हुए कहा कि गरीब आदिवासी परिवारों को आवासीय भूमि का पट्टा दिया जायेगा और अगले चार वर्षों में उन्हें पट्टे की जमीन पर पक्के मकान बनवाकर दिये जायेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार आदिवासी समुदाय के विकास और समृद्धि के साथ-साथ उनके गौरवपूर्ण इतिहास, परम्परा, बलिदान और संस्कृति को अक्षुण्ण बनाये रखेगी। स्वाधीनता की लड़ाई में आदिवासी नायकों के अमूल्य योगदान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वीरांगना रानी दुर्गावती ने जहाँ एक ओर राज्य की स्वतंत्रता और स्वाभिमान की रक्षा के लिये अपना बलिदान दिया, वहीं दूसरी ओर अपने 15 वर्ष के शासनकाल में प्रजा के लिये जनहितैषी कल्याणकारी कार्य करवाये, जिसके प्रमाण आज जबलपुर सहित अन्य स्थानों पर देखे जा सकते हैं। रानी दुर्गावती ने जल संरक्षण के लिये तालाबों का निर्माण करवाया और आम आदमी की सुविधा के लिये धर्मशालाएँ भी बनवाईं। रानी दुर्गावती के नाम पर होगा डूमना विमानतल का नामकरण मुख्यमंत्री श्री चौहान ने घोषणा की कि जबलपुर के डुमना विमानतल का नामकरण रानी दुर्गावती के नाम पर करने के लिये विधानसभा में राज्य शासन की ओर से प्रस्ताव पारित करवाकर केन्द्र शासन को भेजा जायेगा। श्री चौहान ने कहा कि महिला स्व-सहायता समूह से आदिवासी महिला को जोड़कर उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का पूरा प्रयास है कि आदिवासी के जीवन में समृद्धि और खुशहाली आये इसलिए राज्य सरकार के बजट का बड़ा हिस्सा आदिवासियों और गरीबों के कल्याण और विकास के लिये व्यय करने का निर्णय लिया गया है। बेटा-बेटी को खूब पढ़ायें आदिवासी परिवार मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आदिवासी समुदाय से अपील की कि बच्चों को आत्म-निर्भर और सशक्त बनाने के लिये खूब पढ़ाई-लिखाई करवायें। उनके बेटा-बेटी की पढ़ाई का खर्चा राज्य सरकार वहन करेगी। श्री सिंह ने बताया कि केन्द्र और राज्य सरकार देश और प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिये तेजी से प्रयास कर रही है। उन्होंने आदिवासी परिवारों से कहा कि अपने बेटा-बेटियों को खूब पढ़ायें-लिखायें और समाज में आगे बढ़ने का मौका दें। समारोह में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री शंकरदयाल भारद्वाज द्वारा लिखित पुस्तक 'रानी दुर्गावती-एक बलिदान गाथा' का विमोचन किया। श्री चौहान ने लेखक श्री भारद्वाज को शॉल-श्रीफल देकर सम्मानित भी किया। सांसद श्री राकेश सिंह एवं श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने भी अपने विचार व्यक्त किये। मुख्यमंत्री का तलवार-ढाल भेंट कर किया सम्मान मध्यप्रदेश जनजाति संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को बड़ी फूल माला पहनाई और तलवार तथा ढाल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सांसद श्रीमती संपतिया उईके, विधायक श्री सुशील तिवारी, श्रीमती प्रतिभा सिंह एवं सुश्री नंदिनी मरावी, मनोनीत विधायक श्री एल.बी. लोबो, महापौर डॉ. स्वाति सदानंद गोडबोले, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त तथा विकास निगम के उपाध्यक्ष श्री एस.के. मुद्दीन, जबलपुर कृषि उपज मंडी अध्यक्ष श्री राजाबाबू सोनकर, बड़ी संख्या में विशाल आदिवासी समुदाय मौजूद था।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

उमाशंकर गुप्ता

राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने छत्रपति नगर चूना भट्टी में नाली निर्माण के लिए भूमि-पूजन किया। इस दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान से केंद्रीय राज्यमंत्री  हेगड़े ने की सौजन्य भेंट  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान से आज मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल उन्नयन और उद्यमिता श्री अनंत कुमार हेगड़े ने सौजन्य भेंट की। श्री चौहान ने केंद्रीय राज्य मंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री और केंद्रीय राज्य मंत्री ने विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

बीपी सिंह बने रहेंगे MP के मुख्य सचिव

  केंद्र सरकार ने एमपी के मुख्य सचिव बसंत प्रताप सिंह को छह माह की सेवावृद्धि दे दी। 1982 बैच के आईएएस अफसर सिंह अब 31 दिसंबर 2018 तक प्रदेश के प्रशासनिक मुखिया बने रहेंगे। वे 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे थे। केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय ने 1 जुलाई से छह माह की सेवावृद्धि देने के आदेश शुक्रवार को जारी कर दिए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीपी सिंह को प्रशासनिक मुखिया बनाए रखने के लिए 7 अप्रैल 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रस्ताव भेजा था। प्रस्ताव में सिंह को छह माह की सेवावृद्धि देने की बात कही गई थी। प्रधानमंत्री की सहमति मिलने के बाद केंद्र सरकार ने उन्हें 31 दिसंबर तक सेवावृद्धि दे दी। मुख्य सचिव ने गुरुवार को ही परख वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान राजस्व मामलों की समीक्षा करते हुए कलेक्टरों से कहा था कि मैं अगस्त में संभागों के दौरे करूंगा। हालांकि, कुछ देर बाद यह भी कहा था कि मैं से मतलब बसंत प्रताप सिंह नहीं बल्कि मुख्य सचिव से है। 24 घंटे के भीतर उनकी बात सही साबित हो गई। अब बतौर मुख्य सचिव वे ही दौरे करेंगे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मनोज श्रीवास्तव बने अपर मुख्य सचिव

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए अपर मुख्य सचिव दीपक खांडेकर के कार्यमुक्त होते ही गुरुवार को सरकार ने 1987 बैच के आईएएस अधिकारी मनोज श्रीवास्तव को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नत कर दिया। उन्हें मौजूदा विभागों के साथ प्रोफेशनल एक्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। असंवर्गीय पद होने की वजह से पीईबी अध्यक्ष पद को राजस्व मंडल के अध्यक्ष के समकक्ष घोषित किया गया है। श्रीवास्तव की पदोन्न्ति से 1987 बैच का रास्ता खुल गया है। वहीं, अगस्त में 1984 बैच के अफसर कंचन जैन और बीआर नायडू सेवानिवृत्त हो रहे हैं। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से कोई अफसर नहीं लौटा तो प्रमुख सचिव शिखा दुबे और एम. मोहन राव अपर मुख्य सचिव बन जाएंगे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के किसानों की फसल निर्यात करने के लिये एपिडा (Agricultural and Processed Food Products Export Devlopment Authority) की तर्ज पर प्रदेश में बोर्ड का गठन किया जायेगा। श्री चौहान जबलपुर में कृषक समृद्धि योजना के अंतर्गत आयोजित राज्य-स्तरीय किसान महा-सम्मेलन में बड़ी संख्या में मौजूद किसानों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ग्रीष्मकालीन उड़द भी समर्थन मूल्य पर खरीदेगी। उन्होंने उड़द उत्पादक किसानों से आग्रह किया कि कृषक समृद्धि योजना में अपना पंजीयन करायें, ताकि उन्हें भी योजना का समय लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि खेती का विकास और किसान का कल्याण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। खेतिहर परिवारों के बेटा-बेटी कृषि आधारित उद्योग-धंधे स्थापित करें। राज्य सरकार उन्हें 10 लाख से 2 करोड़ रूपये तक ऋण उपलब्ध करवाएगी। इस ऋण की गारंटी भी राज्य सरकार लेगी। श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में लॉजिस्टिक हब और फुड चेन बनाई जायेगी। कच्चे माल के प्र-संस्करण की व्यवस्था की जायेगी। किसानों को कृषक समृद्धि योजना सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि किसानों के बच्चों की शिक्षा संस्थानों की फीस भी राज्य सरकार भरेगी। आवश्यकतानुसार किसान परिवार के सदस्यों का प्रायवेट अस्पताल में ईलाज कराने की पूरी व्यवस्था की जायेगी। किसानों को बिजली बिलों की परेशानी से राहत देने के लिये जुलाई माह में बड़े पैमाने पर शिविर लगाये जायेंगे। उन्होंने बताया कि किसान परिवार के बच्चों को भी शिक्षा विभाग की लेपटॉप योजना का लाभ दिया जायेगा। श्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार चाहती है कि प्रदेश के बच्चे खूब पढ़ें, आगे बढ़ें और नया मध्यप्रदेश गढ़ें। राज्य-स्तरीय किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि एक जमाना था, जब प्रदेश के किसान बिजली, सिंचाई, बैंक के कर्ज और सड़क की बदहाली के कारण चैन से खेती नहीं कर पाते थे। उन्होंने कहा कि आज स्थिति बिल्कुल अलग है। आज प्रदेश में विद्युत उत्पादन 18 हजार 354 मेगावॉट तक पहुँच गया है। किसानों को भरपूर बिजली मुहैया कराई जा रही है। सिंचाई का रकबा 40 हजार हेक्टेयर हो गया है, किसानों के खेतों में पाईप लाईन से आवश्यकतानुसार भरपूर पानी पहुँचाया जा रहा है। किसान को अब बैंक ऋण पर भारी ब्याज नहीं देना पड़ता है। जीरो प्रतिशत ब्याज पर बैंक से ऋण लेकर किसान खेती कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के माध्यम से ग्रामीण अंचल शहरों से जुड़ गये हैं। फसल बीमा योजना और सूखा राहत राशि की बड़े पैमाने पर व्यवस्था से किसान निश्चिंत होकर खेती को लाभ का धंधा बनाने में जुट गये हैं। रु. 394 करोड़ लागत के निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन मुख्यमंत्री श्री चौहान ने राज्य-स्तरीय किसान महा-सम्मेलन में लगभग 394 करोड़ रूपये लागत के निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन किया। इसमें 257 करोड़ की नर्मदा पेयजल योजना, 51 करोड़ का बेलखेड़ा विद्युत उपकेन्द्र, 34 करोड़ 8 लाख का गौरा बाजार विद्युत उपकेन्द्र, 20 करोड़ 38 लाख का मेडिकल यूनिवर्सिटी का प्रशासनिक भवन तथा 21 करोड़ 71 लाख की मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल योजना शामिल है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के अंतर्गत प्रदेश के 10 लाख 80 हजार 228 पंजीकृत किसानों के बैंक खातों में रबी वर्ष 2018-19 में उपार्जित गेहूँ की 265 रूपये प्रति क्विंटल के हिसाब से कुल प्रोत्साहन राशि 2 हजार 245 करोड़ ऑनलाईन ट्रांसफर की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की इस पहल से प्रदेश के किसान आर्थिक रूप से सशक्त होंगे। खेती के क्षेत्र में नया इतिहास रचेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि प्रदेश में खेती से होने वाली आमदनी किसानों के लिये समृद्धि का सशक्त माध्यम बने। श्री चौहान ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना में पंजीकृत किसानों को हित-लाभ वितरित किये। इसी के साथ किसानों की बेटियों को हायर सेकेण्डरी की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये सम्मानित भी किया। श्री चौहान ने इस मौके पर किसानों को सरकार के साथ नया मध्यप्रदेश गढ़ने, गाँव को स्वच्छ बनाने और बेटा-बेटी को बराबरी से पढ़ाने का संकल्प दिलाया। राज्य-स्तरीय किसान सम्मेलन में महामण्डलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद, सांसद श्री राकेश सिंह, महापौर डॉ. स्वाति गोड़बोले, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल, विधायक श्री अंचल सोनकर, श्री सुशील तिवारी, सुश्री प्रतिभा सिंह, सुश्री नंदिनी मरावी, श्री अशोक रोहाणी, श्री मोती कश्यप, श्री लारेन बी लोबो, जबलपुर प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. विनोद मिश्रा, महाकौशल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री प्रभात साहू, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री रणवीर सिंह रावत, अन्य किसान नेता, अन्य जन-प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण और किसान मौजूद थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

ratlam pm

रतलाम उज्जैन-जावरा टू लेन रोड़ पर यात्री बस और ट्राले में भीषण सड़क दुर्घटना के बाद आग लग गई। घटना में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक रातड़िया बस सर्विस की एक यात्री बस इंदौर से मंदसौर के लिए निकली थी। इस यात्री बस की एक ट्राले में आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। दुर्घटना बड़ावदा और खाचरोद के बीच टू लेन रोड़ पर बड़ावदा के पास हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ही गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद ट्रक में आग लग गई। जिसमें ट्राले का ड्राइवर और क्लिनर जिंदा जल गए। इसके अलावा 4 अन्य लोगों की भी मौत हो गई। दुर्घटना में 20 से अधिक यात्री घायल हैं जिनमें से कई की हालत गंभीर है। घायलों को फिलहाल जावरा और रतलाम के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुष्ट जानकारी के मुताबिक जावरा अस्पताल में लाए गए घायलों में से केशव पिता दामोदर राव (45) निवासी मंदसौर, रातड़िया बस सर्विस का ड्राइवर जवाहरलाल पिता डालूराम उम्र (51) निवासी ग्राम रेवास देवड़ा मंदसौर और पायल पिता प्रकाश सकलेचा (22) निवासी बड़ावदा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीमों ने पहुंचकर मदद मुहैया कराई। वही ग्रामीण भी बड़ी संख्या में मदद के लिए पहुंचे और घायलों को बस से बाहर निकाल अस्पताल तक पहुंचाया। हालांकि ग्रामीण आग की चपेट में आए लोगों को नहीं बचा सके। इधर घटना के बाद में केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत भी जावरा पहुंचे। वे जावरा के सरकारी अस्पताल पहुंचे और घायलों की हालचाल जाना।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

modi

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा तेन्दूपत्ता श्रमिकों को 23.21 लाख बोनस राशि वितरित  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 23 जून को राजगढ़ जिले की मोहनपुरा सिंचाई योजना का लोकार्पण करेंगे। श्री चौहान ने आज राजगढ़ जिला मुख्यालय में हुए अन्त्योदय सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मोहनपुरा और कुंडालिया सिंचाई योजनाओं से राजगढ़ जिले में लगभग आठ लाख एकड़ क्षेत्र में सिंचाई होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना से बांध से लगे क्षेत्रों की पेयजल समस्या भी समाप्त हो जायेगी। जनपदों में 13 जून को संबल योजना सम्मेलन श्री चौहान ने कहा कि 13 जून को प्रदेश के सभी जनपद मुख्यालयों पर मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल) योजना कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। सम्मेलन में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के लाभ वितरित किये जायेंगे। योजना की विस्तार से जानकारी देते हुए उन्होंने ने कहा कि कोई भी गरीब व्यक्ति इस योजना में शामिल होने के लिये सादे कागज पर आवेदन कर सकता है। ढाई एकड़ तक के किसानों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि संबल योजना में पात्र हितग्राहियों को आवासीय जमीन के पट्टे दिये जायेंगे। साथ ही उन्हें मकान बनाने के लिये सरकार राशि भी उपलब्ध करवाएगी। श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में करीब साढ़े 37 लाख गरीब परिवार ऐसे हैं, जिनके पास रहने के लिये अच्छे घर नहीं हैं। ऐसे सभी परिवारों को चरणबद्व तरीके से आवास निर्माण के लिये आगामी चार साल में राशि उपलब्ध करवाई जायेगी। स्व-सहायता समूहों को मिला 3 करोड़ ऋण मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सम्मेलन में राजगढ़ जिले के 4436 तेन्दूपत्ता संग्राहकों की 23 लाख 21 हजार रुपये बोनस राशि उनके खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर की। उन्होंने तेन्दूपत्ता संग्राहकों को चरण पादुका पहनाई और पानी की कुप्पी भेंट की। श्री चौहान ने 175 स्व-सहायता समूहों को रोजगार शुरू करने के लिये तीन करोड़ के बैंक ऋण वितरित किये। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर राजगढ़ जिले में 171.09 करोड़ के 12 निर्माण कार्यो का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया। इस अवसर पर सांसद श्री रोडमल नागर, विधायक सर्वश्री अमरसिंह यादव, हजारीलाल दांगी और कुवंर कोठार, अन्य जन-प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में असंगठित क्षेत्रों के श्रमिक, तेन्दूपत्ता संग्राहक और ग्रामीण उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

शिवराज सिंह चौहान

एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि गाँवों, गरीबों और किसानों का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। मुख्यमंत्री जन-कल्याण योजना के तहत हर गरीब व्यक्ति को ''सम्बल'' देकर उसे समर्थ बनाया जायेगा। गरीबों और मेहनतकशों के विकास में सरकार कोई कसर नहीं रखेगी। मुख्यमंत्री आज टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव (धसान) के समीप अंतौरा गांव में असंगठित श्रमिकों व तेन्दूपत्ता संग्राहकों के संयुक्त सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने विधायक की मांग पर बड़ागांव में अमर शहीद श्री नारायण दास खरे तथा श्री अमृत लाल फणींन्द्र की प्रतिमा लगाने और हर साल शहीद मेला आयोजित करवाने की घोषणा की। उन्होंने जिले के बड़ागांव, बल्देवगढ़, खरगापुर में महाविद्यालय खोलने और विकास कार्यों की सभी मांगों का परीक्षण कर उन्हें जल्द से जल्द पूरा करवाने की बात भी कही। मुख्यमंत्री ने बानसुजारा समूह जल-प्रदाय योजना के लिये 272 करोड़ रूपयों की वित्तीय स्वीकृति शीघ्र दिलाने की घोषणा भी की। श्री चौहान ने असंगठित श्रमिकों को प्रतीकात्मक रूप से पंजीयन प्रमाण-पत्र एवं आवासीय पट्टे तथा चरण-पादुका योजना में 33 हजार 777 तेन्दूपत्ता एवं महुआ फूल संग्राहकों को जूते, चप्पल, साड़ियां व पानी की कुप्पी आदि सामग्री वितरित की। मुख्यमंत्री ने तेंदूपत्ता संग्राहक श्रीमती मानकुंवर बाई एवं श्री धनीराम को अपने हाथों से चप्पल/जूते पहनाकर साड़ी और पानी की कुप्पी प्रदान कीं। उन्होंने युवा उद्यमी योजना के तहत श्री अंशुल दांगी को पोहा निर्माण इकाई के लिये 40 लाख का चैक प्रदान किया तथा अन्य हितग्राहियों को भी पात्रतानुसार हितलाभ वितरित किये। श्री चौहान ने 122 करोड 55 लाख 20 हजार रूपये की लागत वाले 13 विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी इस मौके पर किया। मुख्यंमत्री ने कहा कि सरकार हर गरीब एवं श्रमिक को उसकी पहचान स्थापित करने के लिये पंजीयन प्रमाण-पत्र के रूप में स्मार्ट कार्ड देगी। स्मार्ट कार्ड में उसकी संपूर्ण जानकारी होगी। स्मार्ट कार्डधारी व्यक्ति मुख्यमंत्री जन-कल्याणकारी योजना ''सम्बल'' का लाभ लेने के लिये पात्र होगा। योजना के तहत उसे 11 प्रकार की सुविधाओं/सहायता/बैंक लिंकेज का लाभ दिया जायेगा। गरीब बच्चों की कक्षा एक से पीएचडी तक की पढ़ाई की फीस अब सरकार भरेगी। उन्होंने कहा कि गरीब महिलाओं को स्व-रोजगार स्थापना के लिये बैंक लिंकेज दिया जायेगा। युवाओं को रोजगार देने के लिये सरकार जल्द ही नई भर्ती करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि अगले चार साल में 40 लाख गरीबों को पक्का मकान बनाकर देंगे। हर गरीब व्यक्ति को जमीन का पट्टा देकर उसका पक्का मकान बनाया जायेगा तथा उनका इलाज कराया जायेगा, मुख्यमंत्री अन्त्योदय आवास योजना के तहत हर साल 10 लाख मकान बनाकर दिये जायेंगे। जिस हितग्राही के नाम से मकान बनेगा, राशि भी उसी के बैंकखाते में जारी की जायेगी। श्री चौहान ने असंगठित श्रमिकों और तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मुख्यमंत्री जन-कल्याण योजना (संबल) की जानकारी देते हुए कहा कि सभी श्रेणी के मेहनतकश मजूदर, ढाई एकड़ से कम कृषि भूमि वाले काश्तकार, छोटे व्यापारी, आयकर न देने वाले तथा जो शासकीय सेवा में नहीं है, ये सभी इस योजना के दायरे में आयेंगे। मुख्यंमत्री ने कहा कि 200 रूपये फ्लेट रेट पर बिजली देने के लिये जुलाई एवं अगस्त में पंजीयन शिविर लगेंगे। गरीबों के बच्चों की फीस भरने का काम जुलाई से शुरू होगा। जन-कल्याण योजना में पंजीयन करा चुके असंगठित श्रमिकों के लिये 13 जून को प्रदेश के हर ब्लाक में कार्यक्रम आयोजित कर हितलाभ प्रदान किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि सरकार ने यह निर्णय लिया है कि गरीबों के बच्चों की स्कूल, कॉलेज से लेकर आई.आई.टी, आई.आई.एम., नीट, इंजीनियरिंग, मेडिकल कॉलेज, लॉ कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों की फीस सरकार भरेगी। हर गांव और वार्ड में 5 सदस्यीय समिति बनाने की मंशा व्यक्त की। समिति जिला प्रभारी मंत्री के अनुमोदन से गठित होगी। इसमें 3 असंगठित श्रमिक और 2 सलाहकार भी होंगे। इस अवसर पर केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास तथा अल्पसंख्यक कार्य राज्यमंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने मुख्यमंत्री से टीकमगढ़ संसदीय क्षेत्र में विभिन्न श्रेणी के विकास/निर्माण कार्यों को पूरा करने की मंजूरी देने और कुछ मामलों में भारत सरकार को प्रस्ताव भेजने का अनुरोध किया। कार्यक्रम को विधायक श्री के.के. श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में लोक स्वास्थ्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी श्री रूस्तम सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पर्वतलाल अहिरवार,, विधायक सर्वश्री दिनेश कुमार अहिरवार, श्री अनिल जैन तथा श्रीमती रेखा यादव, श्रीमती अनीता सुनील नायक सहित अन्य जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रमिक एवं तेंदूपत्ता संग्राहक तथा ग्रामीण उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान

गरीबों को एक रूपये किलो गेहूँ, चावल और नमक देने वाला एकमात्र राज्य मध्यप्रदेश  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने  दमोह में असंगठित श्रमिक और तेन्दूपत्ता संग्राहक सम्मेलन में कहा कि प्रदेश में गरीब और मेहनतकश लोगों के विकास का महायज्ञ थमेगा नहीं। हमारी सरकार और प्रदेश का हर नागरिक मिल-जुलकर विकास के इस महायज्ञ को पूरा करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों को एक रूपये किलो के भाव से गेहूँ, चावल और नमक उपलब्ध करवाने वाला हमारा प्रदेश देश का एकमात्र राज्य है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई भी गरीब भूखा नहीं सोयेगा। हर गरीब व्यक्ति को आवासीय जमीन का पट्टा देकर पक्के मकान का मालिक बनाया जायेगा। हर गरीब का मुफ्त इलाज कराया जायेगा। गरीबों के बच्चों की पूरी पढ़ाई की फीस राज्य सरकार भरेगी। 13 जून को सभी विकासखण्ड में होंगे जन-कल्याण योजना कार्यक्रम मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि आगामी 13 जून को प्रदेश के सभी विकासखण्ड मुख्यालय में मुख्यमंत्री जन-कल्याण (संबल) योजना के पंजीकृत हितग्राहियों के लिये कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम में हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के हित-लाभ चेक द्वारा प्रदान किये जायेंगे। श्री चौहान ने बताया कि इस योजना की निगरानी के लिये हर गाँव और हर वार्ड में पाँच सदस्यीय समिति बनाई जायेगी। मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से संग्राहकों को पहनाई चरण-पादुका मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में अपने हाथों से तेन्दूपत्ता संग्राहक तखत सिंह, करण सिंह और सुदामा को चरण पादुका पहनाई और पानी की कुप्पी भेंट की। इसी तरह महिला तेन्दूपत्ता संग्राहक लीला रैकवार, चम्पाबाई, गौरव बाई और बड़ी बहू को चरण पादुका पहनाई और साड़ी तथा पानी की कुप्पी भेंट की।उन्होंने विस्तार से योजना की जानकारी दी। रू. 140 करोड़ के कार्यों का भूमि-पूजन/लोकार्पण मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सम्मेलन में दमोह और सागर जिले में 140 करोड़ के विकास और निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया। उन्होंने विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं के 40 हजार से अधिक हितग्राहियों को हित-लाभ वितरित किये। सम्मेलन में सागर और दमोह जिले के लगभग साढ़े 18 हजार तेन्दूपत्ता संग्राहकों को चरण पादुकाएँ, पानी की कुप्पी भेंट की गई। सम्मेलन में सांसद श्री प्रहलाद पटेल, वित्त मंत्री श्री जयंत मलैया, बुन्देलखण्ड विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम के अध्यक्ष श्री नारायण कबीरपंथी, शहरी-ग्रामीण असंगठित कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री सुल्तान सिंह शेखावत, लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष श्री महेश कोरी, दमोह और सागर जिले के विधायक, अन्य जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में हितग्राही तथा नागरिक मौजूद थे।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

किसान आंदोलन

किसान आंदोलन का असर धीरे-धीरे छोटे-बड़े शहरों की मंडियों में दिखने लगा है। अपनी पूर्व घोषणा के मुताबिक किसानों ने कहा था कि वे अपनी उपज मंडियों में नहीं भेजेंगे, ऐसे में मंडियों में शुक्रवार को सामान्य से कम ही भीड़ नजर आई। कई मंडियों में किसान अपनी उपज लेकर नहीं पहुंचे और व्यापारियों ने पुराना स्टॉक किया माल ही बेचा। भोपाल की भी प्रमुख मंडियों में लोगों तक पुराना माल ही पहुंच रहा है। हालांकि लोगों ने एक दिन पहले से सब्जी और अन्य जरुरी सामानों का स्टॉक करना शुरू कर दिया था लेकिन आज भी कई लोग जब मंडियों में पहुंचे तो उन्हें ताजा माल नहीं मिला। किसान सब्जी, अनाज और अपनी उपज लेकर मंडियों में नहीं पहुंचे। पुराना माल होने के कारण भी बिक्री ज्यादा नहीं हुई। इधर होशंगाबाद ,पिपरिया में भी सब्जी मंडी में माल नहीं आया और 2 दिन पुरानी सब्जियां बिकीं। सब्जी मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष आमीन राइन के मुताबिक बिक्री में 30 फीसदी गिरावट आई है और सब्जियां रोड़ पर ही बिक रही हैं। मंडियों में ज्यादा किसान नहीं पहुंचे हैं। दूध की सप्लाई पर फिलहाल असर नहीं है। बाजार के जानकारों के मुताबिक हड़ताल का असर 3 जून से नजर आएगा। इधर इटारसी मंडी में पुलिस ने किसानों से संवाद किया। एसपी मंडी क्षेत्र का जायजा ले रहे हैं। वहीं पिपरिया में कुछ लोगों को रोकने का प्रयास हुआ है। जगह-जगह पुलिस बल तैनात है। पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रात 3 बजे से लगाई गई है। वहीं विदिशा में किसानों के बंद आंदोलन का खासा असर दिखाई दे रहा है। विदिशा शहर के बाहरी इलाकों में बंद आंदोलन कर रहे किसान सुबह से ही जमा हो गए थे और शहर में आने वाले दूध बेचने वालों को वापस गांव लौटा रहे थे। इस दौरान किसानों और दूध बेचने वालों के बीच मामूली विवाद की स्थिति भी बनीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। हालांकि इस दौरान पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। बंद आंदोलन से विदिशा में दूध की सप्लाई प्रभावित हुई है और आज कई जगह दूध की सप्लाई नहीं हो पाई।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

अदभुत अनोखा माण्डू

  मध्य प्रदेश का प्राचीनतम शहर माण्डू पर्यटन की दृष्टि से एशिया स्तर पर सर्वोत्तम माना जाता है। यह शहर न सिर्फ ऐतिहासिक है, अपितु यहां  के भवन वास्तुकला की दृष्टि से भी अद्भुत कहे जाते हैं। मालवा के पठार क्षेत्र में बसा माण्डू पूर्वी देशातंर रेखा से 75 डिग्री-25 डिग्री व उत्तरी अक्षांश से 22 डिग्री 15 डिग्री पर विध्यांचल के दक्षिण किनारे पर स्थित है। यह समुद्री तल से 633.7 मीटर ऊंचाई पर अपने आभा मण्डल  से पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। माण्डू की सबसे बड़ी पहचान यहां का दुर्ग है जो क्षेत्रफल की दृष्टिï से चित्तौड़ के दुर्ग से भी बड़ा है। इस दुर्ग की परिधि 23.3 किमी है जिसके अंदर का भाग टापू जैसा दिखाई पड़ता है। इसके चारों तरफ परकोटे बने हुए है। दुर्ग के पर्वतीय किनारे की तरफ 30 फीट ऊंचाई की दीवार बनी हुई है जो वास्तुकला का अद्भुत नमूना है। छठी एवं सातवीं शताब्दी में महाराज हर्षवर्धन ने चीनी यात्री ह्यïेनसांग की सहायता से यहां संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना की थी। यह विश्वविद्यालय भवन अशर्फी महल के नाम से विख्यात है। यहां के कई भव्य भवन जहां जैन पंथ के आधिपत्य का एहसास कराते हैं, वहीं परमार एवं मुगल शासकों द्वारा यहां वास्तुकला की बेजोड़ कारीगरी का प्रदर्शन करती इमारतें बनवाई गई। माण्डू को अतीत में तीन सौ वर्षों तक राजधानी के रूप में विकसित होने का भी गौरव प्राप्त है। इस पर पहले परमार शासकों का और फिर लम्बे समय तक मुगल सुल्तानों का साम्राज्य रहा। यहां मौजूद विजय स्तम्भ अपने सात मंजिला स्वरूप में आज भी पर्यटकों का मन मोह लेता है। इसका निर्माण सन् 1436ई. में महमूद खिलजी द्वारा मेवाड़ के राणा के बन्दीगृह से मुक्त होने की खुशी में कराया गया था। बताया जाता है माण्डू शहर की उत्पत्ति पारस नाम के पत्थर से हुई थी, जिसके बारे में कहा जाता है कि एक बार चारा काट रहे मजदूर की द्राती (हंसिया) अचानक पारस रूपी पत्थर से टकराने पर सोने की हो गई थी। मजदूर ने यह पारस एक शिल्पी को दे दिया।  शिल्पी से माण्डू के राजा जयदेव सिंह के पास और राजा जयदेव सिंह के पास से राज पुरोहित के पास जाकर बाद में नर्मदा की भेंट चढ़ गया था। पठान वंश के अंतिम शासक बाज बहादुर के ध्रुपद गायिका रूपमती के प्रणय प्रसंगों की स्थली माण्डू में स्मारकों के अम्बार लगे हैं। यहां के 48 स्मारकों को शासकीय संरक्षण पुरातत्व विभाग द्वारा दिया गया है। इन स्मारकों में काकड़ा खोह (सन्त रविदास कुण्ड), सात कोठड़ी, आलमगीर दरवाजा, भंगी दरवाजा, दिल्ली दरवाजा, हाथी पोल दरवाजा, नाहर झरोखा, दिलावर खां की मस्जिद, हमाम घर, नाटक घर, शाही महल, जल महल, हिण्डोला महल, चम्पा बावड़ी, गदाशाह की दुकान, जहाज महल, तवेली महल, गदाशाह महल, होशंगशाह का मकबरा, जामा मस्जिद, अशर्फी महल, श्री दिगम्बर जैन मंदिर, श्रीराम मंदिर, श्रेताम्बर जैन तीर्थ, रूपमती मण्डम्, बाजबहादुर महल, दाई का महल, रेवा कुण्ड, मलिक मुगीथ मस्जिद, नीलकंठ मंदिर, दरियां खां का मकबरा, केनवान सराय, हाथी पगा महल, चिश्ती खां महल, बूढ़ी माण्डू, छप्पन महल, आल्हा उदल की सांग, सोनगढ़ दरवाजा, रामगोपाल दरवाजा, लवानी गुफा, लाल बंगला, मुन्ज सागर, भगवान्या दरवाजा आदि अनेक स्मारक भवन ऐसे हैं जो इतिहास की न सिर्फ धरोहर है अपितु पर्यटकों, इतिहासकारों तथा वास्तुकला प्रेमियों के लिए ज्ञान का भण्डार भी हैं। यही वह स्थली है जहां बांव वांन फल पाया जाता है। यह फल एक विशेष प्रकार की इमली है जिसके खाने से प्यास बुझ जाती है इसीलिए इस इमली का उपयोग रेगिस्तान में बहुतायत में किया जाता है। माण्डू की दिलावर खां की मस्जिद की विशेषता कुछ अलग ही है। यह मस्जिद लाल पत्थर से शिल्पकारों द्वारा हिंदू शैली में बनाई हुई है। इसके स्तम्भों में कमल, बेलबूटे, घण्टी चित्र तराशे हुए हैं। इस मस्जिद में महिलाओं का प्रवेश वर्जित माना गया है। जबकि ग्यासशाह खिलजी द्वारा काले पत्थर से बनवाया गया शाही महल पुरातन काल का वातानुकूलित महल है जिसको ठण्डा रखने के लिए दीवारों के बीच से पानी की पाइप लाइन ले जाई गई थी। श्रीगोपाल नारसन

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट हुए जारी

  मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) द्वारा मप्र बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2018 के परिणाम सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जारी कर दिए। इसके बाद सीएम मेरिट में आए विद्यार्थियों को सम्मानित किया।हाईस्कूल का रिजल्ट 66.54 प्रतिशत रहा, जो पिछले साल की तुलना में 16.68 प्रतिशत ज्यादा है। हायर सेकेंडरी का रिजल्ट 68.07 प्रतिशत रहा। 10वी में पहले स्थान पर दो विद्यार्थी रहे, शाजापुर के हर्षवर्धन परमार और विदिशा की अनामिका साध ने पहला स्थान प्राप्त किया। 10वीं के विद्यार्थी अपने नतीजे mp10.jagranjosh.com और 12वीं के विद्यार्थी mp12.jagranjosh.com पर देख सकते हैं। इसके अलावा छात्र-छात्राओं को www.mpbse.nic.in, www.mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in पर भी नतीजे देख सकते हैं। इस वर्ष करीब 20 लाख छात्र-छात्राओं ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं दी थीं। कक्षा 12वीं के 7, 69, 000 विद्यार्थी और 10वीं के 11, 48,00 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे थे। एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 1 मार्च से 3 अप्रैल तक चली थीं। एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 5 मार्च से 31 मार्च तक हुई थीं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

साहित्यकार एवं कवि बालकवि बैरागी

  साहित्यकार एवं कवि बालकवि बैरागी को मनासा में अंतिम विदाई दी गई। शोक स्वरूप पूरा मनासा नगर बंद रहा। बड़ी संख्या में लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे थे। बालकवि बैरागी साहित्‍य और कविता के सा‍थ राजनीति के क्षेत्र में भी सक्रिय रहे। वे राज्‍यसभा के सदस्‍य रहे। इस सरस्‍वती पुत्र को कई सम्‍मानों से नवाजा गया था। बैरागी का मनासा में भाटखेड़ी रोड पर कवि नगर पर निवास है। वहीं उन्होंने रविवार शाम 6 बजे अंतिम सांस ली थी। बैरागी जी की गिनती कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेताओं में होती थी। वे मध्‍यप्रदेश में अर्जुन सिंह सरकार में खाद्यमंत्री भी रहे। उन्हें मध्यप्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा कवि प्रदीप सम्मान भी प्रदान‍ किया गया। साहित्‍य और राजनीति से जुड़े रहने के कारण उनकी कविताओं में साहित्य और राजनीति की झलक देखने को मिलती है। गीत, दरद दीवानी, दो टूक, भावी रक्षक देश के, आओ बच्चों गाओ बच्चों बैरागी की प्रमुख रचनाएं हैं। मृदुभाषी और मस्‍तमौला स्‍वभाव तथा सौम्‍य व्‍यक्तित्‍व के धनी बालकवि बैरागी ने अंतरराष्ट्रीय कवि के रूप में नीमच जिले को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया था। बताया जाता है कि नीमच में एक कार्यक्रम में शामिल होकर वे अपने घर मनासा पहुंचे थे। वहां कुछ समय आराम करने के लिए अपने कमरे में गए। शाम करीब 5:00 बजे जब उन्हें चाय के लिए उठाया गया तो उनके निधन की खबर लगी।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

patidae anandi ben

उज्जैन में हुआ म.प्र पाटीदार समाज महिला संगठन का प्रांतीय आधिवेशन राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज उज्जैन में म.प्र पाटीदार समाज महिला संगठन के प्रान्तीय महाधिवेशन में कहा कि समाज में अच्छे काम कभी भी निरर्थक नहीं होते हैं। माताएं अपने स्वास्थ्य का खयाल रखें। अपनी बेटियों को पौष्टिक आहार दें एवं वर्ष में एक बार उनका हीमोग्लोबिन परीक्षण अवश्य करवायें, ताकि आने वाली पीढ़ी कुपोषण की शिकार नहीं हो। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना का जिक्र करते हुए राज्यपाल ने कहा कि हर परिवार में बेटा-बेटी के साथ एक-समान व्यवहार होना चाहिये। बेटों की तरह बेटियों को भी खूब पढ़ायें और बेटे के समान ही ध्यान भी रखें। राज्यपाल श्रीमती पटेल ने कहा कि बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। माताएं अपने बच्चों को आठ वर्ष की आयु तक अच्छे संस्कार दें। विवाह समारोह में अनावश्यक धनराशि व्यय नहीं करें। बचत राशि से बेटे-बेटियों को पढ़ाई और काम-धंधे में लगायें ताकि परिवार और समाज का समुचित विकास हो सके। उन्होंने कहा कि समाज में घूंघट प्रथा बन्द होना चाहिये। महिलाएं अपने अधिकार को पहचानें। लड़कों के मुकाबले और लड़कियों की संख्या का अनुपात कम हो रहा है। श्रीमती आनन्दीबेन पटेल ने कहा कि बाल विवाह जैसी कुरीति से बचना चाहिये। वयस्क होने पर ही बालक-बालिका का विवाह सम्पन्न कराया जाना चाहिये। उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने स्वयं अपने भतीजे की कम उम्र में होने वाली शादी को रूकवाया था। अच्छे काम में थोड़ी तकलीफ जरूर आती है, परन्तु अच्छे काम करते रहना चाहिये। समाज में सुख-समृद्धि के लिये सबको मिलकर, संकल्प लेकर अच्छे काम के लिये आगे बढ़ते रहना चाहिये। म.प्र.पाटीदार समाज महिला संगठन की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा पाटीदार ने कहा कि समाज में फैली कुप्रथाओं को दूर करने के लिये महाधिवेशन बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी अनेकों योजनाएं द्वारा महिलाओं सशक्तिकरण के लिये कार्य कर रहा है। सभी को इन योजनाओं का लाभ लेना चाहिये। कार्यक्रम में जिला पंचायत रतलाम की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती निर्मला शंकर पाटीदार, गुजरात प्रान्त की साबरमती अहमदाबाद की पूर्व विधायक श्रीमती गीताबेन पटेल तथा पूर्व प्रान्ताध्यक्ष और जिला पंचायत इन्दौर की अध्यक्ष सुश्री कविता पाटीदार ने भी विचार व्यक्त किये। राज्यपाल श्रीमती पटेल ने इस अवसर पर महिला संगठन द्वारा प्रकाशित पुस्तक 'कल्याणी' का विमोचन किया गया। जिला पंचायत बुरहानपुर की अध्यक्ष श्रीमती गायत्री पाटीदार, इन्दौर की समाजसेवी एवं शक्ति पम्प इंडिया की संचालिका श्रीमती इंदिरा पाटीदार, कृषि उपज मंडी भोपाल की अध्यक्ष श्रीमती श्यामा भागीरथ पाटीदार, बुरहानपुर की पूर्व महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, अहमदाबाद गुजरात के ओमिया कैम्पस की प्रोफेसर श्रीमती रूपलबेन पटेल, मां-बेटी सम्मेलन की प्रणेता श्रीमती जागृतिबेन पटेल, बदनावर की समाजसेवी श्रीमती श्यामगिरी पाटीदार और दूर-दराज से आये पाटीदार समाज के महिला-पुरूष उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

पिछड़ा वर्ग महाकुंभ

मुख्यमंत्री ने सागर में हुए पिछड़ा वर्ग महाकुंभ में 15 विभूतियों को किया सम्मानित मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पिछड़ा वर्ग के लिये राज्य सरकार द्वारा केन्द्र सरकार से राष्ट्रीय आयोग गठित करने और उसे संवैधानिक दर्जा दिलाने का अनुरोध किया जायेगा। पिछड़ा वर्ग के युवाओं में प्रतिभा, क्षमता और योग्यता की कोई कमी नहीं है, इन्हें शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में सभी सुविधाएँ मुहैया करवाई जायेंगी। मुख्यमंत्री ने आज सागर के समीप ग्राम बामौरा में पिछड़ा वर्ग महाकुंभ को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने पिछड़ा वर्ग की 15 विभूतियों को म.प्र. रामजी महाजन पिछड़ा वर्ग सेवा राज्य पुरस्कार-2015 प्रदान किये। साथ ही वर्ष 2017-18 म.प्र. लोक सेवा आयोग द्वारा विभिन्न सेवाओं के लिये चयनित पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को सम्मानित किया। श्री चौहान ने शासन की विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किये। मुख्यमंत्री ने की पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिये महत्वपूर्ण घोषणाएँ अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिये इसी शिक्षा सत्र से विकासखण्ड स्तर पर छात्रावास खोले जायेंगे। छात्रावास के प्रारंभ होने तक किराये के भवन में छात्रावास संचालित किये जायेंगे। ·छात्रावास में विद्यार्थी को प्रवेश नहीं मिलने की स्थिति में अगर 2 विद्यार्थी मिलकर किराये के मकान में पढ़ाई करेंगे, तो मकान किराया सरकार देगी।  पिछड़ा वर्ग छात्रवृत्ति के लिये अभिभावक की वार्षिक आय सीमा 75 हजार रूपये को बढ़ाकर 3 लाख रूपये सालाना किया जायेगा। अब एक वर्ष में अन्य पिछड़ा वर्ग के 50 विद्यार्थियों का विदेशी विश्वविद्यालय में चयन होने पर उनकी फीस राज्य सरकार भरेगी। अभी तक विद्यार्थियों की यह संख्या मात्र 10 तक सीमित थी।  पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं के लिये कोचिंग दिलवायी जायेगी।  पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों से अब कांऊसिलिंग के समय आय प्रमाण-पत्र नहीं माँगा जायेगा। केवल फीस भरते समय आय प्रमाण-पत्र की जरूरत होगी। ·पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों को दिया जा रहा अनुरक्षण भत्ता दोगुना किया जायेगा। यह वृद्धि मैट्रिक के बाद उच्च शिक्षा संस्थानों में चयन होने तक देय होगी।  कक्षा 12वीं में 70 प्रतिशत अंक लाने वाले अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्याथियों को मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना का लाभ दिया जायेगा। ऐसे विद्यार्थी का चयन किसी उच्च शिक्षा संस्थान में होता है, तो उसकी फीस सरकार देगी।  हर वर्ष पिछड़ा वर्ग के 2 लाख हितग्राहियों को शासन की विभिन्न स्व-रोजगार योजनाओं का लाभ दिया जायेगा।  नरयावली में महाविद्यालय और जरूआखेड़ा में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) खोले जायेंगे। अन्य पिछड़ा वर्ग को 5973 करोड़ की आर्थिक सहायता/अनुदान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार ने अन्य पिछड़ा वर्ग के विकास के लिये 5973 करोड़ रूपये की राशि आर्थिक सहायता और अनुदान के रूप में खर्च की है। राज्य सरकार की यह कोशिश निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग स्व-रोजगार योजना में पिछले वित्त वर्ष में 111 करोड़ रूपये खर्च कर युवाओं को स्व-रोजगार से लगाया गया है। श्री चौहान ने प्रधानमंत्री फसल बीमा, मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि, समर्थन मूल्य पर अनाज खरीदी, स्व-रोजगार योजनाओं और मुख्यमंत्री असंगठित श्रमिक कल्याण योजना की जानकारी देते हुए अपील की कि 7 मई को अपनी ग्राम पंचायत में आयोजित विशेष ग्राम सभाओं में जरूर शामिल हों। उन्होंने श्रमिक बंधुओं से आग्रह किया कि विशेष ग्राम सभाओं में जाकर अपने पंजीयन का सत्यापन करायें और मुख्यमंत्री असंगठित श्रमिक कल्याण योजना का भरपूर लाभ उठायें। मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित विभूतियाँ मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा महाकुंभ में म.प्र. रामजी महाजन पिछड़ा वर्ग सेवा राज्य पुरस्कार-2015 से श्रीमती कान्ति पटेल, श्रीमती आशा साहू, श्रीमती माया विश्वकर्मा, श्रीमती अलका सैनी, श्रीमती बबीता परमार, श्रीमती यमुना कछावा, श्रीमती प्रीति सेन, सुश्री राजकुमारी कुसुम महदेले (जबलपुर), श्री सूरज सिंह मारण, डॉ जे.के. यादव, श्री राजेश दोडके, डॉ. भगवान भाई पाटीदार, श्री काशीराम यादव और श्री महेन्द्र कटियार को सम्मानित किया। इन विभूतियों को पुरस्कार स्वरूप एक-एक लाख रूपये, स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति-पत्र, शॉल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। स्व. श्री नारायण सिंह डागोर का मरणोपरांत पुरस्कार उनकी धर्मपत्नी श्रीमती चन्द्रादेवी ने प्राप्त किया। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती ललिता यादव ने समारोह की अध्यक्षता की। सांसद श्री लक्ष्मीनारायण यादव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव, गृह एवं परिवहन मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह, महापौर श्री अभय दर्रे, बुन्देलखंड विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष डा. रामकृष्ण कुसमरिया, विधायक श्री शैलेन्द्र जैन, श्रीमती पारूल साहू, श्री हरवंश राठौर, श्री प्रदीप लारिया, श्री महेश राय, श्री हर्ष यादव, म.प्र. राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री राधेलाल बघेल, पिछड़ा वर्ग तथा वित्त विकास निगम के अध्यक्ष श्री प्रदीप पटेल एवं अन्य स्थानीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

koli samaj

  भोपाल में मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कोली समाज का आव्हान किया है कि वह अपने बच्चों के लिये एक मार्गदर्शी टीम बनाये ताकि उन्हें उच्च शिक्षा के लिये परामर्श मिल सके। श्री चौहान ने कहा कि कोली समाज के सदस्यों में प्रतिभा, ऊर्जा और क्षमता की कमी नहीं है। उन्हें अवसर मिले, तो वे अभूतपूर्व कार्य कर सकते हैं। श्री चौहान ने कहा कि वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा समाज के परामर्श और मार्गदर्शन के अनुसार लगायी जायेगी। मुख्यमंत्री आज यहाँ स्थानीय दशहरा मैदान में अखिल भारतीय कोली समाज के प्रांतीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। श्री चौहान ने कहा कि बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि बच्चों को पहली कक्षा से लेकर पी.एच.डी. तक की शिक्षा में राज्य सरकार हर सम्भव सहयोग करेगी। विदेशी शैक्षणिक संस्थानों में उच्च शिक्षा के लिये भी पूरी मदद दी जायेगी। श्री चौहान ने समाज के सदस्यों से कहा कि बेटियों की पढ़ाई पर भी विशेष ध्यान दें, बेटियों का हमेशा सम्मान करें। इस अवसर पर अखिल भारतीय कोली समाज के अध्यक्ष श्री कुंवरजी भाई बावलिया, विधायक श्री कुंवर जी कोठार और बड़ी संख्या में कोली समाज के युवक-युवती उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

तेंदूपत्ता संग्राहक

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने आज झाबुआ जिले के ग्राम सुतरेटी में असंगठित श्रमिक एवं तेंदूपत्ता संग्राहक सम्मेलन में कहा कि प्रदेश में फसल काटने, गिट्टी तोड़ने और हम्माली करने वाले श्रमिकों तथा ढ़ाई एकड़ से कम जमीन वाले किसानों को विभिन्न योजनाओं का भरपूर लाभ दिया जायेगा। राज्य सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी जरूरतमंदों और गरीबों को जन-कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कर रही है। श्री चौहान ने इस मौके पर नर्मदा-झाबुआ सिंचाई परियोजना के लिये 2050.70 करोड़ रूपये स्वीकृत करने की घोषणा की। सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को हित-लाभ एवं वनाधिकार पट्टों का वितरण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि झाबुआ जिले में असंगठित श्रमिक कल्याण योजना में पंजीकृत 3 लाख 66 हजार गरीबों को जमीन का मालिक बनाया जाएगा। प्रत्येक पट्टे पर प्रधानमंत्री आवास और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनवाकर दिए जायेंगे। वर्ष 2022 तक सभी आदिवासियों को पक्के मकान बनवाकर दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गरीबों को मकान के लिए जमीन और बिजली प्राथमिकता के आधार पर दी जाएगी। श्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार पंडित दीनदयाल के आदर्शो पर चलकर गरीबों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश में विगत एक अप्रैल से पंजीकृत श्रमिकों को 200 रुपये प्रति माह की दर से घरेलू बिजली दी जा रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भारत सरकार की आयुष्मान योजना का लाभ मध्यप्रदेश की जनता को भी दिलवाया जाएगा। साथ ही, गरीब बहनों को सम्मानजनक व्यवसाय के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए नागरिकों से अपील की कि 7 मई को विशेष ग्राम सभा में अवश्य भाग लें। सभा में असंगठित मजदूरों के पंजीयन की सूची पढ़ी जायेगी। उन्होंने श्रमिकों से आग्रह किया कि अगर सूची में नाम छूट गया हो, तो विशेष ग्राम सभा में ही अपना नाम जुड़वाएँ। सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्रमिकों, तेंदूपत्ता संग्राहकों एवं महुआ फूल बीनने वाले श्रमिकों को चरण पादुका, साड़ी और पानी की बॉटल का वितरण किया। विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हित-लाभ भी वितरित किये। मुख्यमंत्री ने आदिवासी बोली की नुक्कड़ नाटक पुस्तिका ''पोरियों नी हन्देहो'' का विमोचन किया और नागरिकों को बच्चों को पढ़ाने, जल-संरक्षण, गाँव को सुंदर और स्वच्छ बनाने, घर में शौचालय बनाने, पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाने और वृक्ष बचाने का संकल्प दिलवाया। कार्यक्रम में विधायक श्री कलसिंह भाबर और श्री शांतिलाल बिलवाल तथा राज्य लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष श्री महेश कोरी उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraj alirajpur

  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अलीराजपुर ने खुले में शौच मुक्ति के अभियान में प्रशंसनीय कार्य किया है। इस सम्मान को बनाये रखने का प्रयास जारी रखे। श्री चौहान अलीराजपुर में खुले में शौच से मुक्ति के उत्सव एवं असंगठित श्रमिक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नर्मदा उद्वहन सिंचाई योजना से वर्ष 2020 सें क्षेत्र में भरपूर सिंचाई हो सकेगी। 52 करोड़ के विभिन्न निर्माण का हुआ शिलान्यास और लोकार्पण श्री चौहान ने 52 करोड़ 53 लाख 86 हजार रुपये लागत के 20 विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने खुले में शौच मुक्ति के लिये जिले के प्रयासों की पुस्तक का विमोचन भी किया। श्री चौहान ने जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता चौहान को खुले में शौच से मुक्ति का प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया। साथ ही ओडीएफ कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों सहित मैदानी स्टॉफ को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हित-लाभ-पत्र भी बाँटे। मुख्यमंत्री श्री चौहान का पारम्परिक आदिवासी झुलड़ी और तीर-कमान भेंट कर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजीविका मिशन के माध्यम से गठित समूहों को मिलने वाले बैंक ऋण राशि की 3 प्रतिशत ब्याज राशि राज्य सरकार देगी। उन्होंने कहा कि होशंगाबाद जिले की महिलाओं द्वारा शुरू किया गया। मुर्गी-पालन और मुर्गी दाना कारखाना जैसा प्रयास अलीराजपुर में भी हों। मुख्यमंत्री ने कहा कि सौभाग्य योजना का लाभ भी जिले के सभी लोगों को पहुँचाया जाये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने असंगठित मजदूरों के पंजीकृत व्यक्तियों की सूची का ग्रामसभा में वाचन के लिये उचित प्रबंध करने को कहा। उन्होंने कहा कि महुआ फूल बीनने वालों को चप्पल-जूते और पानी की कुप्पी भी अब उपलब्ध करवाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने समारोह में नागरिकों को बच्चों को अनिवार्य रूप से स्कूल भेजने, ग्रामों को स्वच्छ रखने, पानी रोकने और पौध-रोपण करने का संकल्प दिलवाया। विधायक श्री नागर सिंह चौहान ने भी समारोह को संबोधित किया। यूनीसेफ की सुश्री मारिया ने कहा कि खुले में शौच मुक्ति के अभियान में अलीराजपुर जिले में सराहनीय काम हुआ है। व्यवहार परिवर्तन कर बड़े बदलाव में समुदाय ने बड़ा प्रयास किया है। श्रम राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री बालकृष्ण पाटीदार और असंगठित शहरी एवं ग्रामीण कर्मकार कल्याण मण्डल अध्यक्ष श्री सुल्तान सिंह शेखावत भी उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

शिवराज सिंह चौहान

खुशी के लिये नहीं, खुश होकर काम करने से मिलेगी खुशी - स्वामी सुखबोधानन्द भोपाल में वेद मर्मज्ञ एवं प्रखर आध्यात्मिक गुरू स्वामी सुखबोधानन्द ने कहा है कि खुशी के लिये काम करने से खुशी नहीं मिलेगी, बल्कि खुश होकर काम करने से खुशी मिलेगी। यंत्रवत जीवन और प्रतिक्रिया करने की प्रवृत्ति से मुक्ति पाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि परेशानियों और समस्याओं को सकारात्मक दृष्टि से देखने पर वे भी गुरू बन जाती हैं। स्वामी सुखबोधानन्द ने आज यहां प्रशासन अकादमी में आनन्द विभाग के अंतर्गत राज्य आनन्द संस्थान द्वारा आयोजित 'आनन्द व्याख्यान' में यह विचार व्यक्त किये। मन की भीतर की स्थिति है आनन्द मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि सकारात्मक विचार ही सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करते हैं। उन्होंने कहा कि सभी प्रकार का दर्शन आनन्द को प्राप्त करने का मार्ग बताता है। साम्यवाद और पूंजीवाद ने भी आनन्द प्राप्ति का रास्ता दिखाया था, लेकिन कालांतर में सही साबित नहीं हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि आनन्द और सुख में भेद नहीं समझने के कारण ऐसा होता है। उन्होंने कहा कि आनन्द मन की भीतर की स्थिति है, जबकि सुख बाहरी परिस्थितियों से निर्मित होता है। श्री चौहान ने कहा कि केवल अधोसंरचनाएं खड़ी करने से आनन्द नहीं मिलता। अर्थपूर्ण जीवन जीना महत्वपूर्ण है। समृद्ध लोग भी दुखी रहते हैं और अभाव में रहने वाले भी खुश रहते हैं। इसलिये मनोदशा को सकारात्मक बनाने की कला सीखना होगा। प्रत्येक क्षण में है आनन्द स्वामी सुखबोधानंद ने आनन्द की चारित्रिक विशेषताओं और जीवन में उसकी उपस्थिति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आनन्द को भविष्य में देखने की प्रवृत्ति और आदत बना लेने से निराशा और दुख ही हाथ आयेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान ही सब कुछ है, इसलिए आनन्द भी वर्तमान में ही उपस्थित है। यह मन के भीतर है। उन्होंने कहा कि जब सब दरवाजे बंद हो जाते हैं, तब ईश्वर नया द्वार खोल देता है। इसलिए प्रत्येक क्षण में आनन्द है। प्रत्येक पल में जीवन है। प्रत्येक पल ऊर्जावान है। वर्तमान में भूतकाल का हस्तक्षेप नहीं होने दें स्वामीजी ने कहा कि राग और द्वेष का रूपांतरण प्रेम में करने के लिए भक्ति की जरूरत पड़ती है। इसलिए भक्ति प्रमुख तत्व है। स्वामी ने कहा कि भविष्य माया है। सिर्फ वर्तमान ही सच है और वर्तमान में ही आनन्द व्याप्त है। उसकी अनुभूति करने की आवश्यकता है। आश्चर्य तत्व की प्रधानता होना चाहिए। उन्होने कहा कि वर्तमान में भूतकाल का हस्तक्षेप नहीं होने दें, इसके प्रति भी सचेत रहें। आनंद का दूसरा स्वरूप ऊर्जा है। आनन्द विभाग के मंत्री श्री लाल सिंह आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान निरंतर नवाचार करने वाले मुख्यमंत्री हैं। आनन्द विभाग की स्थापना इसका उदाहरण है। उन्होंने बताया कि बहुत कम समय में आनन्द विभाग की गतिविधियों का प्रदेशव्यापी विस्तार हुआ है। पूरे देश में इसकी सराहना हो रही है। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनन्द विभाग श्री इकबाल सिंह बैंस और आनन्द क्लबों के सदस्य उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

लाल सिंह आर्य

  राज्य मंत्री  लाल सिंह आर्य ने की अनुसूचित जाति कल्याण विभाग की समीक्षा अनुसूचित-जाति कल्याण राज्य मंत्री लाल सिंह आर्य ने कहा है कि छात्रावासों के विद्यार्थियों को सप्ताह में एक स्थान का भ्रमण अवश्य करवायें। उन्होंने कहा कि बच्चों को पास के औद्योगिक क्षेत्र, मेडिकल अथवा इंजीनियरिंग कॉलेज का भ्रमण अवश्य करवाया जाये। राज्य मंत्री श्री आर्य आज भोपाल में अनुसूचित-जाति कल्याण विभाग की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में प्रमुख सचिव श्री संजय बन्दोपाध्याय और आयुक्त श्री आनंद शर्मा उपस्थित थे। उत्कृष्ट काम करने वाले अधिकारी सम्मानित राज्य मंत्री श्री आर्य ने समग्र रूप से अच्छे काम करने वाले 5 विभागीय अधिकारियों को सम्मानित किया। उत्कृष्ट कार्य के लिये इंदौर की श्रीमती मोहिनी श्रीवास्तव, छिन्दवाड़ा की श्रीमती शिल्पा जैन, दमोह की सुश्री शिखा सोनी, सतना के श्री अभिषेक सिंह और सीहोर श्री हरजीत सिंह को प्रशस्ति-पत्र दिये। श्री आर्य ने कहा कि छात्रावासों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाये। पर्याप्त डस्टबिन का उपयोग किया जाये। पेयजल उपलब्धता की स्थिति से कलेक्टर, पीएचई अधिकारी अथवा विभाग प्रमुख को अवगत करायें। निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा स्वयं कर कलेक्टर को वस्तु-स्थिति से अवगत करवायें। जिन छात्रावासों में सी.सी. टी.व्ही. कैमरे लगे हैं, उन्हें चालू हालत में रखा जाये। सभी छात्रावासों में टी.व्ही. की उपलब्धता को जल्द पूरा किया जाये। उन्होंने संभागीय अधिकारियों को समय-समय पर जिला अधिकारियों की बैठक लेने को कहा। उन्होंने कहा कि बैठक के जरिये समस्या और सुझाव सामने आते हैं। राज्य मंत्री श्री आर्य ने निर्देश दिये कि छात्रावासों के लिये सामग्री का क्रय करने के बाद उसका उपयोग भी करें। बच्चों की संख्या और सामग्री की जानकारी मुख्यालय पर उपलब्ध रहे। आवश्यकता अनुसार गुणवत्तायुक्त सामग्री ली जाये और अग्रिम सामग्री का क्रय नहीं किया जाये। उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह निर्माण एजेंसियों की बैठक की जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि प्रगतिरत निर्माण कार्यों को पूरा कर विकास यात्रा के दौरान उनके शिलान्यास एवं लोकार्पण की तैयारी करें। साथ ही, निर्माण कार्यों की अद्यतन जानकारी 7 दिन के अंदर उपलब्ध करवायें। ज्ञानोदय के 23 विद्यार्थी जेईई में चयनित शासकीय ज्ञानोदय विद्यालयों में अध्ययनरत 58 में से 23 अनुसूचित-जाति के विद्यार्थियों का जेईई मेन्स में चयन हुआ है। इसमें भोपाल के 6, ग्वालियर, उज्जैन और शहडोल के 3-3, होशंगाबाद, सागर और मुरैना के 2-2 तथा इंदौर और जबलपुर से एक-एक विद्यार्थी का चयन हुआ है। श्री आर्य ने कहा कि सभी तरह के विभागीय टेण्डर मई माह में करवा लिये जायें। दी गई राशि को प्लान कर उपयोग करें। उपयोग नहीं होने पर राशि वापस दें, ताकि दूसरे जिले की आवश्यकता पूरी की जा सके और बजट लेप्स नहीं हो। उन्होंने छात्रावासों में प्रवेशोत्सव मनाने की तारीख तय करने के निर्देश भी दिये। साथ ही कहा कि इसके लिये प्रवेश समिति की बैठक कर ली जाये। पालकों को बुलवाकर मंत्रियों की उपस्थिति में प्रवेशोत्सव मनाया जायेगा। श्री आर्य ने कहा कि रिजल्ट के बाद दसवीं और बारहवीं कक्षा में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक से उत्तीर्ण अनुसूचित-जाति और अनुसूचित-जनजाति के छात्रों की सूची बनाकर भेजी जाये। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में उनके लिये एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

यूनाइटेड अरब अमीरात

   मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से उनके निवास पर मुलाकात की। मुलाकात के दौरान यूनाइटेड अरब अमीरात का प्रतिनिधि-मंडल भी मौजूद था। बैठक प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में बुलाई गयी थी, जिसमें मध्यप्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्रियों को चर्चा के लिए बुलाया गया था। बैठक में यू.ए.ई. के साथ इन राज्यों में व्यापार की संभावनाओं पर विचार किया गया।  बैठक में मध्यप्रदेश द्वारा प्रजेन्‍टेशन के माध्यम से प्रदेश में उद्योग, कृषि और व्यापार की अपार संभावनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही निर्यात की संभावनाओं को भी तलाशा गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि मध्यप्रदेश में पिछले कई वर्षों से कृषि उत्पादन दर 20 प्रतिशत से अधिक रही है। शरबती गेहूँ, दालों और मसालों का रिकार्ड उत्पादन हुआ है। उद्यानिकी के क्षेत्र में भी मध्यप्रदेश ने कीर्तिमान स्थापित किये हैं। श्री चौहान ने कहा कि यू.ए.ई. से हमारे देश के बेहतर संबंध रहे हैं।  मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में इस बैठक से नई कड़ी जुड़ेगी। मध्यप्रदेश में कृषि निर्यात प्रमोशन एजेंसी श्री चौहान ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार ने कृषि निर्यात प्रमोशन एजेंसी बनाई है, जो प्रदेश के उत्पादों का अन्य देशों में निर्यात करने की संभावनाएँ तलाशेगी। इसके लिए राज्य सरकार ने एक टास्क फोर्स गठित की है, जिसमें राज्य सरकार और यू.ए.ई. के पाँच-पाँच सदस्य होंगे। यह फोर्स प्रदेश भर में कार्यशालाएँ आयोजित करेगा और निर्यात किये जाने वाले उत्पादों की संभावनाओं को तलाशेगा। इसके साथ ही यू.ए.ई. से एक कांट्रेक्ट फार्मिंग करारनामा किया गया है, जिसके तहत किसान अपने उत्पाद को मण्डी के बाहर भी सीधा विदेशों में निर्यात कर सकता है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने इंदौर के पास विशेष निर्यात जोन (एस.ई.जेड) खोलने का प्रस्ताव दिया है। जोन में विभिन्न प्रकार के करों में छूट दी जायेगी। राज्य सरकार द्वारा खाद्य प्र-संस्करण की नीति बनाकर केबिनेट से पारित करवाई गई है। नीति के जरिये किसान खाद्य प्र-संस्करण यूनिट खोल सकेंगे, अपने उत्पादों को निर्यात कर सकेंगे और मुनाफा कमा सकेंगे।  28 मई से 9 जून तक प्रदेश में किसान कार्यशालाएँ मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि आगामी 28 मई से 9 जून तक प्रदेश के विभिन्न अंचलों में किसानों की कार्यशाला आयोजित की जायेगी। कार्यशालाओं में किसानों को योजनाओं के बारे में जानकारी दी जायेगी, ताकि वे योजनाओं का भरपूर फायदा प्राप्त कर सकें।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

महाकौशल में नर्मदा से नई राजनीति का आरम्भ

  महाकौशल और 1600 किमी की नर्मदा अब भाजपा और कांग्रेस के लिए गढ़ बन गई है। चुनाव से पूर्व महाकोशल में संगठन के 'कौशल' का दांव लग चुका है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा यात्रा की शुरुआत की थी। उन्होंने तकरीबन 1500 किमी की परिक्रमा की और नर्मदा को बचाने के लिए 6 करोड़ पौधे नर्मदा किनारे रोपे। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने 6 माह 11 दिन नर्मदा परिक्रमा की। उन्होंने 110 विधानसभा क्षेत्रों की यात्रा की। इसके बाद नर्मदा से जुड़े मुद्दे राजनीति के मुद्दे बन गए। कितने पौधे रोपे गए और उसमें से कितने पौधे जीवित बचे, इन पर राजनीति शुरू हो गई। भाजपा और कांग्रेस ने संगठन की जवाबदारी महाकोशल के दो बड़े नेताओं को सौंप दी है। भाजपा ने महाकोशल क्षेत्र से राकेश सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है तो वहीं कांग्रेस ने भी एक सप्ताह के अंदर महाकोशल क्षेत्र के वरिष्ठ नेता कमलनाथ को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया। इससे अब पूरे प्रदेश की राजनीति महाकोशल और नर्मदा से जुड़े मुद्दों पर टिक गई है। पिछले साल मंडला में एक कार्यक्रम में पहुंचे एक दर्जन विधायकों ने कमलनाथ को प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने आवाज उठाई थी। इसके बाद सालभर में करीब दस बार कमलनाथ को प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा चली, लेकिन कुछ नहीं हुआ। यहां तक कि विधायकों का एक प्रतिनिधि मंडल ने राहुल गांधी से मिलकर कमलनाथ को प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने की मांग की, लेकिन उस वक्त राहुल गांधी ने कहा था कि अरुण यादव से मिलें। इससे सभी विधायक सकते में आ गए थे। महाकोशल क्षेत्र- जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, बालाघाट, सिवनी, डिंडौरी। कुल सीट - 38 भाजपा - 24 कांग्रेस - 13 निर्दलीय - 1 नर्मदा से जुड़े मुद्दे भाजपा और कांग्रेस के लिए राजनीति का केन्द्र बन गए हैं। दिग्विजय सिंह की नर्मदा परिक्रमा के दौरान कमलनाथ दो बार उनकी परिक्रमा में शामिल हुए। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और सांसद कमलनाथ के बीच गठजोड़ वहीं से शुरू हो गया था। नर्मदा परिक्रमा के समापन दिवस पर भी कमलनाथ पहुंचे। इसके बाद वे दोबारा शंकराचार्य स्वरूपानंद जी का आशीर्वाद लेने झोंतेश्वर आए। दिग्विजय सिंह की नर्मदा परिक्रमा के दौरान ही कमलनाथ को प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने दिग्विजय सिंह का समर्थन मिल गया था। नर्मदा से जुड़े मुद्दों पर राजनीति करना है, इसके संकेत भी उन्हें मिल गए थे। विधिक विमर्श कार्यक्रम में कमलनाथ ने दिग्विजय सिंह से मंच से ही पूछा था कि नर्मदा किनारे कितने पौधे आपको दिखाई दिए जोकि सीएम ने लगाए थे, दिग्जिवय सिंह ने कहा कि उन्हें कोई पौधा रोपा हुआ दिखाई नहीं दिया। वहीं मुख्यमंत्री ने नर्मदा घोटाला उजागर करने वालों को राज्यमंत्री का दर्जा दे दिया। महाकोशल में भाजपा की 24 सीटें हैं, लेकिन जो गुप्त रिपोर्ट भाजपा के पास पहुंची है उसके अनुसार भाजपा अधिकतर सीटें विधानसभा चुनाव में हार रही है। यह जानकारी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास भी पहुंची है। इससे भाजपा ने महाकोशल क्षेत्र के ही नेता को प्रदेशाध्यक्ष बनाकर कुछ हद तक इस क्षेत्र का जनाधार खिसकने से रोकने की कोशिश की। भाजपा में प्रदेशाध्यक्ष महाकोशल का बनते ही कांग्रेस ने भी महाकोशल क्षेत्र के नेता कहे जाने वाले कमलनाथ पर अपना दांव चल दिया। कांग्रेस की महाकोशल में केवल 13 सीटें हैं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

kirar samaj

बेटी का अपमान करने वाला समाज कभी तरक्की नहीं कर सकता - मुख्यमंत्री  किरार धाकड़ अ.भा. युवक-युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन ने महिलाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यदि इन अपराधों पर कठोर नियंत्रण स्थापित नहीं किया गया, तो मनुष्य का मानवता पर से विश्वास उठ जायेगा। उन्होंने कहा कि इस स्थिति से निपटने के लिये जरूरी है कि कानून में कठोर दण्ड के प्रावधान के साथ ही सभी धर्म और समाज एकजुट होकर इस दिशा में ठोस प्रयास करें। लोकसभा अध्यक्ष आज किरार धाकड़ अखिल भारतीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन में बोल रही थीं। श्रीमती महाजन ने कहा कि समाज के उत्थान के लिये आवश्यक है कि स्त्री और पुरुष दोनों ही समान रूप से सशक्त हों। उन्होंने कहा कि समाज की कुरीतियों को समाज के द्वारा ही खत्म किया जा सकता है। सभी समाजों में एकता बहुत जरूरी है। बिखराव हमेशा असुरक्षा का भाव पैदा करता है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बेटी का अपमान करने वाला समाज कभी तरक्की नहीं कर सकता। किसी भी स्तर पर बेटी का अपमान सहन नहीं किया जायेगा। केन्द्र सरकार द्वारा दुराचारियों को मृत्यु दण्ड देने का अध्यादेश लागू करने के लिये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि स्थिति में प्रभावी सुधार अवश्य होगा। श्री चौहान ने कहा कि उनके जीवन का लक्ष्य ही मिशन महिला सशक्तिकरण है। इसलिये प्रदेश में राज्य सरकार ने बेटियों को घर और समाज के लिये वरदान के रूप में प्रतिष्ठापित करने का प्रयास किया है। श्री चौहान ने कहा कि कुरीतियों को समाप्त करने के लिये समाज को पूरी ताकत के साथ जन-जागृति के प्रयास करने होंगे। दहेज प्रथा समाप्त करने, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण के लिये संकल्पित होकर काम करना होगा। दहेज नहीं लेने का संकल्प लें युवा : श्रीमती साधना सिंह अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती साधना सिंह ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि समाज संगठित रहने पर ही सशक्त हो सकता है। सम्मेलन के आयोजन की सराहना करते हुए उन्होंने समाज के युवाओं का आव्हान किया कि विवाह में दहेज नहीं लेने का संकल्प लें, सामूहिक विवाह की परम्परा को अपनायें, इससे समय और धन, दोनों की बचत होगी। श्रीमती साधना सिंह ने महासभा की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा। सिविल सर्विसेस के प्रतिभागियों की एक माह की कोचिंग की फीस की पूर्ति महासभा द्वारा की जायेगी। उन्होंने बताया कि महासभा द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन में 11 जोड़ों का नि:शुल्क विवाह करवाया जायेगा। किरार समाज की ओर से लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन का शॉल, श्रीफल और स्मृति-चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती साधना सिंह की पुस्तक 'हमारा समाज'' और श्री प्रदीप चौहान द्वारा सम्पादित परिचय स्मारिका और 'किरार दर्पण'' मासिक का विमोचन किया गया। प्रारंभ में कन्या-पूजन हुआ। सुश्री सुहासिनी जोशी ने मध्यप्रदेश गान की प्रस्तुति दी। शहीदों को मरणोपरांत सम्मान प्रदान किया गया। महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षों का अभिनंदन कर मेधावी विद्यार्थियों तथा अन्य प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। संचालन भोपाल नगर निगम के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह चौहान ने किया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मुख्यमंत्री चौहान

     मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी समुदायों से अपील की है कि वे अपने-अपने समुदायों में युवाओं को कैरियर  और शिक्षा संबंधी परामर्श देने के लिये प्रकोष्ठ बनाएं। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ स्वरोजगार पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री आज यहां स्थानीय रवीन्द्र भवन में  मध्यप्रदेश साहू समाज द्वारा आयोजित राष्ट्रीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बेटियों के साथ दुराचार करने वालों को फांसी देने का कानून लागू करने के ऐतिहासिक फैसलों के लिये प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को साहू समाज की ओर से धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। अगले कुछ सालों में देश का पूर्णत:  कायाकल्प हो जाएगा। श्री चौहान ने कहा कि साहू समाज मिलकर नशामुक्ति और अन्य सामाजिक बुराइयों के खिलाफ अभियान चलाए। समाज के सदस्य समाज कल्याण के किसी न किसी कार्य से जुड़ें।  साहू समाज के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने साहू समाज की पत्रिका का विमोचन किया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बने राकेश

  जबलपुर से 3 बार के सांसद राकेश सिंह भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा के चुनाव उनकी पहली बड़ी परीक्षा होगी। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने पत्र जारी कर राकेश सिंह की अधिकृत नियुक्ति की घोषणा की। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के ठीक पहले प्रदेश संगठन की कमान राकेश सिंह को सौंप दी है। राकेश सिंह नंदकुमार सिंह चौहान का स्थान लेंगे। हालांकि पार्टी ने नंदकुमार सिंह चौहान को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर राकेश सिंह पर प्रदेश सरकार के लिए बन रहे एंटी इनकम्बंसी फेक्टर को खत्म करने की अहम जिम्मेदारी है। संगठन और सत्ता के बीच तालमेल बनाना भी राकेश सिंह के सामने बड़ी चुनौती है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे पहले ही राकेश सिंह के नाम की पुष्टि कर चुके थे लेकिन पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से पत्र जारी कर राकेश सिंह के नाम की अधिकृत घोषणा की गई। प्रदेश अध्यक्ष के लिए कैलाश विजयवर्गीय, नरोत्तम मिश्रा, भूपेंद्र सिंह और राजेंद्र शुक्ला के नामों चर्चाएं थी, इतना ही नहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और मौजूदा केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का नाम भी प्रमुखता से उठा था। लेकिन तमाम अटकलों को बुधवार सुबह विराम लग गया। बताया जा रहा है कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामलाल ने राकेश सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा। जिस पर पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों और संगठन प्रमुखों में चर्चा हुई और फिर सहमति बनी। राकेश सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर भाजपा की मंशा लोधी वोट बैंक को साधने की भी है। महाकौशल से आने वाले राकेश सिंह 2004 से जबलपुर से सांसद हैं और वर्तमान में महाराष्ट्र भाजपा के प्रभारी भी हैं। बताया जा रहा है कि केंद्र के कई बड़े नेताओं से अच्छे संबंधों का भी उन्हें फायदा मिला है। आपको बता दें कि राकेश सिंह जबलपुर से 3 बार के सांसद हैं और उनकी पहचान जुझारु और प्रभावशाली नेता के रुप में है। पार्टी के लिए वे अच्छे कैंपेनर की भूमिका भी निभाते रहे हैं। जबलपुर सांइस कालेज में प्रहलाद पटेल के अगुवाई में राकेश सिंह की छात्र राजनीति शुरू हुई। वे 2004 से जबलपुर सीट से सांसद हैं। राकेश सिंह को मजबूत संगठनात्मक कौशल रखने वाले नेता के रूप में जाना जाता है। वे महाराष्ट्र भाजपा के प्रभारी भी हैं और संसदीय समिति के सदस्य भी हैं। राकेश सिंह सीएम शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी माने जाते हैं। राकेश सिंह जबलपुर से पिछले 3 बार से सांसद हैं ,पहली बार 2004 में कांग्रेस के विश्वनाथ दुबे को 97 हजार वोट से हराया ,2008 में रामेश्वर नीखरा को 1 ला 6 हजार वोट से हराया , 2014 में विवेक तन्खा को 2 लाख 8 हजार वोटों से परास्त किया ,घर में पत्नी माला सिंह के अलावा 2 बेटियां, माता और छोटा भाई ,मूलत: जबलपुर के रहने वाले हैं और खेती-किसानी के साथ टिम्बर का व्यवसाय है ,2001 से 2004 तक ग्रामीण जिला अध्यक्ष जबलपुर ,2010 में प्रदेश के महामंत्री।  इधर मंगलवार रात को इस्तीफे के बाद नंदकुमार सिंह चौहान के सरकारी बंगले के बाहर लगी नाम पट्टिका पर स्टीकर लगाकर प्रदेश अध्यक्ष पद को छिपा दिया गया है। सुबह बंगले पर तैनात कर्मचारी नाम पट्टिका पर स्टीकर लगाता दिखाई दिया। गौरतलब है कि नंदकुमार सिंह चौहान को बदले जाने को लेकर काफी दिनों से चर्चाएं थी। मंगलवार को भीकनगांव में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बात का खुलासा किया कि नंदकुमार सिंह चौहान अपने पद से हटना चाहते हैं क्योंकि वे अपने संसदीय क्षेत्र में समय देना चाहते हैं। ऐसे में नए प्रदेश अध्यक्ष की कवायद शुरू हो गई थी।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

सीएम शिवराज सिंह चौहान भीकनगांव

  असं‍गठित श्रमिक सम्मेलन में सीएम शिवराज सिंह चौहान भीकनगांव पहुंचे। यहां मौजूद लोगों ने उन्होंने कहा कि अमीरी और गरीबी का फासला खत्म होना चाहिए। मजदूर जरूर हो पर मजबूर नहीं। उन्होंने कहा कि हमने सभी तबकों का ख्याल रखा है। कपास पर टैक्स एक प्रतिशत कम कर दिया गया है। गरीब बच्चों को भी मुस्कुराने का हक है। सीएम ने इस दौरान कहा कि कांग्रेस प्रदेश को हिंसा की आग में झोंकना चाहती है, मध्यप्रदेश शांति का टापू है। कुछ बड़े लोग जाति के नाम पर झगड़ा करवाना चाहते हैं, सभी एकजुट रहें। कांग्रेस सरकार सिर्फ गरीब-गरीब करती थी, लेकिन गरीबों के लिए कुछ नहीं किया। सीएम ने कहा कि सभी को रहने के लिए जमीन का टुकड़ा चाहिए। प्रदेश में कोई भी गरीब बिना जमीन के टुकड़े के नहीं रहेगा। सब इस जमीन के हकदार हैं, इसका कानून हमने बना दिया। खरगोन जिले में एक लाख लोग आवास के मालिक होंगे। 2006 से हकदार लोगों को वन अधिकार पट्टे वितरित होंगे। सीएम ने कहा कि बिजली के पुराने बिल खुद की जेब से भर लूंगा, गरीबों को भारी भरकम बिल नहीं भरने देंगे। गर्भवती महिला को चार हजार रुपए दिए जाएंगे, जिससे उसे पौष्टिक भोजन मिले। सभी महिलाओं की अस्पताल में ही डिलेवरी हो। यह फायदा 2 डिलीवरी तक मिलेगा, जनता से पूछकर सीएम ने यह एलान किया। उन्होंने कहा कि एक करोड़ 92 लाख असंगठित श्रमिकों के पंजीयन हो चुके हैं। श्रमिक खुद फार्म भरेंगे और उसकी दी गई सभी जानकारियां सही मानी जाएंगी।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया

  एमपी की धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने आज विभागीय कार्यों की समीक्षा की। श्रीमती सिंधिया ने मंदिरों के जीर्णोंद्धार के प्रस्तावों के प्राक्कलन तैयार करने की वर्तमान व्यवस्था, निर्माण कार्यों की सतत मॉनिटरिंग एवं निर्माण स्थलों का भ्रमण, मंदिरों को शासन संधारित घोषित करने की नीति पर विस्तृत चर्चा की। इसके अतिरिक्त शासन संधारित मंदिरों की परिसम्पत्तियों (राज्य एवं राज्य के बाहर स्थित भूमि, भवन आदि) का डाटाबेस तैयार करने के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व श्री मनोज श्रीवास्तव तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान

कृषि उत्पादों के निर्यात के लिये बनाई जायेगी राज्य स्तरीय संस्था  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि किसानों को उनके पसीने की पूरी कीमत दिलाने के लिये मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना लागू की गई है। इसमें समर्थन मूल्य पर अथवा उससे अधिक मूल्य पर गेहूँ बिकने पर 265 रूपये प्रति क्विंटल, चना, मसूर, सरसों पर 100 रूपये प्रति क्विंटल तथा लहसुन पर 800 रूपये प्रति क्विंटल किसान के खाते में डाले जायेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज शाजापुर में किसान महासम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में 10 लाख 21 हजार किसानों के बैंक खातों में 1669 करोड़ रूपये ऑनलाईन डाले गये। यह प्रोत्साहन राशि गेहूँ उपार्जन वर्ष 2016-17 और धान उपार्जन वर्ष 2017 पर 200 रूपये प्रति क्विंटल की दर से दी गयी। षड़यंत्रों से सावधान रहें किसान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि किसानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य दिलाने के लिये खाद्य प्र-संस्करण और कृषि के विविधीकरण के लिये प्रोत्साहित किया जायेगा। कृषि उत्पाद के निर्यात के लिये इसी वर्ष राज्य स्तरीय संस्था बनाई जायेगी। उन्होंने कहा कि देश के संसाधनों पर किसानों का हक है। किसानों की समस्याओं के नाम पर राजनीति नहीं की जाना चाहिये। किसान इस तरह के षड़यंत्रों से सावधान रहे। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में नगदी की कमी पैदा की जा रही है, इससे राज्य सरकार निपटेगी। किसानों को कोई भी दिक्कत हो तो मुख्यमंत्री निवास पर स्थापित कंट्रोल रूम के फोन नम्बर-0755-2540500 पर फोन करें। श्री चौहान ने कहा कि खेती-किसानी में प्रदेश को आगे बढ़ाने में राज्य सरकार के साथ सहयोग करें। मुख्यमंत्री ने प्रदेश को विकसित राज्यों में अग्रणी प्रदेश बनाने का संकल्प दोहराया। खसरे की नि:शुल्क कॉपी मिलने पर ही प्रकरण समाप्त होगा मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा कृषक उद्यमी योजना शुरू की गई है, जिसमें किसानों के बेटे-बेटियों को उद्योग लगाने के लिये दो करोड़ रूपये तक का ऋण उपलब्ध करवाया जायेगा। इस ऋण की गारंटी राज्य सरकार लेगी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रत्येक विकासखंड में 100-100 युवाओं को ऋण दिलाया जायेगा। श्री चौहान ने कहा कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिये चलाये गये विशेष अभियान में तीन माह में नामांतरण और बँटवारे के 14 लाख प्रकरण निपटाये गये हैं। अब नामांतरण के आदेश के बाद खसरा और नक्शे की नकल की कॉपी संबंधित किसान को नि:शुल्क दे दी जायेगी, तब ही प्रकरण समाप्त माना जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि खराब ट्रांसफार्मर बदलने के लिये यदि किसान ट्रान्सफार्मर लाते हैं, तो विद्युत कंपनी द्वारा इसका किराया दिया जायेगा। बदलने के बाद ट्रांसफार्मर अगर तीन माह के भीतर जल जाता है, तो बिना बकाया राशि लिये उसे फिर बदल दिया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री असंगठित मजदूर कल्याण योजना में ढाई एकड़ तक की भूमि वाले किसानों को शामिल किया गया है। डिफाल्टर किसानों के लिये नई योजना बनाई गई है, जिसमें ब्याज राज्य सरकार भरेगी और मूलधन का आधा किसान द्वारा दिये जाने पर उसे शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण दिया जायेगा। श्री चौहान ने कहा कि इस वर्ष भावांतर भुगतान योजना में किसानों के खाते में दो हजार करोड़ रूपये की राशि डाली गयी है। जो किसानों ने भी नहीं सोचा, वह कर रही है सरकार मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि किसानों को सुविधाएँ देने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखी जायेगी। जो किसानों ने भी नहीं सोचा, वह भी सरकार कर रही है। उन्होंने जनता को याद दिलाते हुए कहा कि पूर्व की सरकार के समय किसानों को 18 प्रतिशत ब्याज पर ऋण मिलता था, जिसे घटाकर शून्य प्रतिशत कर दिया गया है। खाद के अग्रिम भंडारण पर ब्याज राज्य सरकार द्वारा दिया जाता है। प्राकृतिक आपदा में दी जाने वाली राहत राशि पहले ढाई हजार रूपये प्रति हेक्टयर थी, जिसे बढ़ाकर 30 हजार रूपये प्रति हेक्टयर कर दिया गया है। एक वर्ष में किसानों को 18 हजार करोड़ रूपये की राहत दी गई है। प्याज के दाम गिरने पर राज्य सरकार द्वारा 800 रूपये प्रति क्विंटल के भाव पर प्याज खरीदी पर 650 करोड़ रूपये खर्च किये गये। सिंचाई की क्षमता प्रदेश में साढ़े सात लाख हेक्टयर से बढ़ाकर चालीस लाख हेक्टयर कर दी गयी है। सिंचाई के लिये बिजली की समुचित व्यवस्था की गई है। खेती को फायदे का धंधा बनाने के लिये राज्य सरकार द्वारा हर-संभव प्रयास किये जा रहे हैं। 307 करोड़ के विकास कार्यों का लोकर्पण एवं शिलान्यास मुख्यमंत्री  चौहान ने इस अवसर पर शाजापुर जिले में करीब 250 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 57 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। साथ ही विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले 5 वर्षों में पूरे प्रदेश में सिंचाई की व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने सिंचाई परियोजनाओं का निम्नानुसार उल्लेख किया। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री श्री दीपक जोशी, विधायक श्री अरूण भीमावद, राज्य ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष श्री विजेन्द्र सिंह सिसोदिया, मार्कफेड के अध्यक्ष श्री रमाकांत भार्गव, सांसद श्री मनोहर ऊँटवाल, अन्य जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

गुरुकुल सम्मेलन 28 अप्रैल से, मोहन भागवत करेंगे उद्धाटन

  महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान उज्जैन में 28 से 30 अप्रैल तक तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय विराट गुरुकुल सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में देश-विदेश के गुरुकुल के तीन हजार प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। सम्मेलन के समापन पर सब की सहमति से 'गुरुकुल का घोषणा-पत्र" भी तैयार किया जाएगा। सम्मेलन का उद्धाटन आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत करेंगे। संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय गुरुकुल सम्मेलन की तैयारी नेपाल, म्यांमार और बेंगलुरु में आयोजित सम्मेलनों में की जा चुकी है। सम्मेलन में नेपाल, म्यांमार, इंडोनेशिया, मॉरीशस, त्रिनिनाद के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। साथ ही विभिन्न् विश्वविद्यालयों के 70-80 कुलपति, शिक्षा क्षेत्र के शोधार्थी, सामाजिक कार्यकर्ता और उद्योगपति भी मौजूद रहेंगे। सम्मेलन में आधुनिक शिक्षा पद्धति में गुरुकुल शिक्षा पद्धति के तत्व शामिल करने के मुद्दे पर चर्चा होगी। सम्मेलन के उद्धाटन सत्र में केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री डॉ. प्रकाश जावड़ेकर, राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, स्वामी संवित सोमगिरी, आचार्य गोविन्द देवगिरी, स्वामी राजकुमार दास भाग लेंगे। वहीं समापन सत्र में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संघ के सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी और अन्य संत उपस्थित होंगे। समापन भाषण सुरेश सोनी देंगे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 नंदकुमार का फैसला पार्टी करेगी

  बदलाव की चर्चा के बीच मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उनके बारे में फैसला पार्टी करेगी। चौहान ने कहा कि उनके जीवन का फैसला वे खुद नहीं करते हैं, बल्कि पार्टी करती है, इसलिए संगठन जो फैसला करेगा, वे उसका पालन करेंगे। चौहान से पूछा गया था कि पार्टी प्रदेशाध्यक्ष के बदलाव की लंबे समय से चर्चा चल रही है, क्या ये सही है। मीडिया के साथ बातचीत में चौहान ने बाबाओं को उपकृत किए जाने के सवाल पर कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। कांग्रेस के कार्यकाल में भी बाबाओं को मंत्री दर्जा देकर उपकृत किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि इन बाबाओं ने ही नर्मदा में पौधेे लगाने के दावे पर आरोप लगाए थे, इसलिए सरकार ने उन्हें ही जिम्मेदारी दे दी कि आप ही जांच करो और आप ही नर्मदा का संरक्षण करो। देवास सांसद मनोहर ऊंटवाल द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बारे में दिए गए आपत्तिजनक बयान पर चौहान ने कहा कि इस बारे में सांसद से बात की है। ऊंटवाल ने अपनी सफाई में कहा कि उनका आशय ये था कि दिग्विजय सिंह जादूगर टाइप के आदमी हैं। चुनाव से पहले वो कोई भी चौंकाने वाला फार्मूला ला सकते हैं। इसे उन्होंने आइटम कहा था। प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान दिनभर भोपाल में तो रहे, लेकिन पार्टी कार्यालय नहीं गए। उन्होंने आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में बोर्ड आफिस में प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, फिर अपने बंगले चले गए।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री द्वारा छीपानेर माइक्रो उद्वहन सिंचाई योजना का शिलान्यास और समूह नल-जल योजना का लोकार्पण  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि किसानों के लिये बजट में 20 हजार करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। यह राशि किसानों के बैंक खातों में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पहुँचाई जायेगी। मुख्यमंत्री ने यह जानकारी सीहोर जिले की नसरुल्लागंज तहसील के गोपालपुर में 516 करोड़ 11 लाख की लागत की छीपानेर माइक्रो उद्वहन सिंचाई योजना के शिलान्यास और किसान सम्मेलन में दी। श्री चौहान ने 21 करोड़ 69 लाख की लागत की समूह नल-जल योजना तथा 2 करोड़ की लागत के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के भवन का भी लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि किसानों की खेती से आय बढ़ाने के लिये ही प्रदेश में सिंचाई का रकबा बढ़ाया जा रहा है। जहाँ नहरों के माध्यम से सिंचाई संभव नहीं है, वहाँ उद्वहन सिंचाई योजनाएँ बनाकर किसानों के खेतों तक पानी पहुँचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसान की मेहनत का सम्मान करती है। इसलिये किसानों के हित संरक्षण के लिये हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में यह पहला मौका है, जब राज्य सरकार ने किसानों को पिछले वर्ष बेची गई गेहूँ की फसल के लिये 200 रुपये प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया। आगामी 16 अप्रैल को शाजापुर में राज्य-स्तरीय समारोह में 10 लाख किसानों के खातों में 16 करोड़ की राशि जमा करवाई जायेगी। इसी दिन हर जिला मुख्यालय पर किसानों के खातों में प्रोत्साहन राशि जमा कराने का कार्य किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस बार भी किसानों को मण्डियों में गेहूँ बेचने पर 265 रुपये प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। श्री चौहान ने कहा कि चना, मसूर और सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीदी पर भी किसान को समर्थन मूल्य के अलावा 100 रुपये प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। उन्होंने कहा कि मण्डी के बाहर गेहूँ और चने की बिक्री करने वाले किसानों को भी भावांतर योजना का लाभ दिया जायेगा। श्री चौहान ने बताया कि ऋण समाधान योजना में किसानों के कुल ऋण पर ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज का भुगतान राज्य सरकार करेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री असंगठित श्रमिक कल्याण योजना में अभी तक पौने दो करोड़ से अधिक श्रमिकों ने पंजीयन करवाया है। पंजीकृत श्रमिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ, घर बनाने के लिये जमीन का पट्टा और आर्थिक सहायता तथा 200 रुपये मासिक फ्लेट रेट पर बिजली भी उपलब्ध करवायी जायेगी। छीपानेर माइक्रो उद्वहन सिंचाई योजना छीपानेर माइक्रो उद्वहन सिंचाई योजना से सीहोर जिले की नसरुल्लागंज तहसील और देवास जिले की खातेगाँव तहसील में 35 हजार 62 हेक्टेयर कृषि भूमि में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। योजना के निर्माण के लिये 516 करोड़ 11 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। योजना के अंतर्गत नर्मदा नदी के तट पर 5 विभिन्न स्थान पर कुल 12.64 क्यूमेक्स जल का उद्वहन किया जायेगा। ग्राम चीचली, करोंदमाफी, पीपलनेरिया, छीपानेर तथा चौरसाखेड़ी के पास पम्पिंग स्टेशन बनाये जायेंगे। पम्पिंग स्टेशन से 6 राइजिंगमेन द्वारा नर्मदा जल खेतों तक पहुँचेगा। योजना की विशेषता यह है कि जल वितरण प्रणाली पाईप आधारित होगी। पाईप से जल प्रत्येक ढाई हेक्टेयर चक तक किसान को 20 मीटर दबाव पर उपलब्ध होगा। दाबयुक्त जल से किसान ड्रिप अथवा स्प्रिंकलर से सिंचाई कर सकेंगे। इस पद्धति से सिंचाई पर किसान को खेत समतल करने की आवश्यकता नहीं होगी। कम पानी से अधिक और उपयोगी सिंचाई का लाभ मिलेगा। यह योजना प्रधानमंत्री के 'पर ड्राप मोर क्राप'' अर्थात पानी की बूँद-बूँद का उपयोग कर न्यूनतम जल से अधिकतम सिंचाई करने पर आधारित है। जल वितरण प्रणाली पाईप आधारित होने से भूमि का स्थाई अर्जन नहीं होगा। पम्प हाउस के लिये केवल लगभग छ: हेक्टेयर भूमि के स्थाई अर्जन की आवश्यकता होगी।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

भिंड कलेक्टर

मध्यप्रदेश के अटेर विधानसभा उपचुनाव के समय वोटर वेरीफायबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) के प्रदर्शन में हुई लापरवाही के चलते प्रदेश सरकार ने भिंड कलेक्टर इलैया राजा टी. को आरोप पत्र थमा दिया है। दरअसल, वीवीपैट के प्रदर्शन के दौरान, जितनी भी वोटर स्लिप निकली थीं, उनमें से ज्यादातर भाजपा के पक्ष में जाती हुई दिखाई दी थीं।इस मामले को चुनाव आयोग ने गंभीरता से लेते रिपोर्ट तलब की थी। इसके आधार पर सरकार को कार्रवाई करने कहा था। सरकार ने कलेक्टर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का फैसला किया है। इसके मद्देनजर सामान्य प्रशासन विभाग ने आरोप पत्र जारी किया है। 31 मार्च 2017 को अटेर विस उपचुनाव में वीवीपैट का उपयोग होने और लोगों को इसकी जानकारी देने को मशीन का प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सलीना सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद थे। प्रदर्शन के दौरान जितनी भी मतदाता पर्ची निकलीं, उसमें अधिकांश मत भाजपा को जाते हुए नजर आए। इसको लेकर मीडिया ने सवाल खड़े कर दिए। जिसे देखते हुए आयोग ने रिपोर्ट तलब कर ली थी। रिपोर्ट में बताया गया कि मशीनें उत्तर प्रदेश से आई थीं और उसमें पहले से मत दर्ज थे। नियमानुसार मशीनों को खाली करना था, पर इसमें लापरवाही बरती गई।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

राजीवगांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय

राजीवगांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में स्टार्टअप लीडरशिप कार्यशाला शुरू  राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा है कि स्टार्टअप भारत सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य देश में स्टार्टअप्स और नये विचारों के लिए एक मजबूत परिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करना है, ताकि देश का आर्थिक विकास हो एवं बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर उत्पन्न हों। यह पहल युवाओं को उद्योगपति और उद्यमी बनाने का अवसर प्रदान करने के लिए की गई है। उन्होंने ये बात राजीवगांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में स्टार्टअप लीडरशिप पर आयोजित कार्यशाला के उदघाटन समारोह में कही। इस अवसर पर राज्यपाल ने स्टार्टअप पॉलिसी एवं विश्वविद्यालय के न्यूज लेटर का विमोचन किया। राज्यपाल ने कहा कि स्टार्टअप का अर्थ देश के युवाओं को बैंकों के माध्यम से वित्त सहायता प्रदान करना है, जिससे उनकी शुरूआत बेहतर मजबूती के साथ हो और वे भारत में आर्थिक रोजगार सृजन कर सकें। उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व में बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है। केवल सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर ही हम भरोसा करें, यह संभव नहीं है। इसके लिए उद्योग जगत तथा अन्य कारोबारी संस्थाओं को विश्वविद्यालय से सहयोग करना होगा। उन्होंने कहा कि उद्योग जगत अपनी मांग और आवश्यकताओं से विश्वविद्यालयों को परिचित कराये, जिससे विश्वविद्यालय ऐसे कार्यक्रम और ऐसे प्रशिक्षण आयोजित कर सकें, जिससे युवा सीधे ही उद्योगों के काम आ सकें। छात्रों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ नवीन उत्पाद एवं अभिनव प्रयोग पर भी ध्यान दिया जाये। तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दीपक जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री सिर्फ बातें नहीं करते हैं, उन्होंने देश को विश्व स्तर पर पहुंचाया है। उनके द्वारा युवाओं के लिए चलाये जा रहे स्टार्टअप कार्यक्रम की आज सबसे ज्यादा उपयोगिता है। इस कार्य के लिए फंड की कमी नहीं आने दी जायेगी। प्रारंभ में 10 करोड़ रूपये से ज्यादा राशि दी जायेगी। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा नई दिल्ली के सदस्य सचिव डॉ. ए.पी. मित्तल ने कहा कि इस योजना का सही अर्थ यही है कि हम जॉब के पीछे न भागें, बल्कि हम में दूसरे को जॉब देने की क्षमता हो। राजीवगांधी प्रौद्यागिकी विश्वविद्यालय के कुलपति श्री सुनील कुमार ने बताया कि 100 छात्रों को स्टार्टअप के तहत एक लाख रूपये अनुदान दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने राज्यपाल के निर्देशानुसार बिशन खेड़ी गावं को गोद लिया गया है। इस अवसर पर टाटा कन्सलटेन्सी के प्रमुख श्री अभिताप तिवारी और प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा श्री संजय बंधोपाध्याय भी उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

शिवराज सिंह चौहान

एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य सरकार अनुभूति कार्यक्रम शुरू करेगी, जिसमें विद्यार्थियों को गाँव ले जाया जायेगा। गाँव में आज भी मिलजुलकर जीने की कला और सहयोगी जीवन मिलता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मुख्यमंत्री निवास पर अनुभूति संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में गाँवों में रहकर आने वाले विद्यार्थियों ने अपने अनुभवों को साझा किया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि गाँव का जीवन अद्भुत है। गाँव में सब एक परिवार के जैसे मिलकर रहते हैं। भारतीय परम्परा और संस्कृति आज भी गाँवों में मिलती है। गाँवों में आवश्यक सुविधाएँ पहुँचाई जायें, पर गाँव के मूल प्राण सहज और सरल जीवन समाप्त नहीं होना चाहिये। बेटी के विवाह में आज भी पूरा गाँव व्यवस्थाओं में लग जाता है। उन्होंने बताया कि पिछले दशक में प्रदेश के गाँवों में सड़क सुविधाएँ बढ़ाई गई हैं। आज प्रदेश के 95 प्रतिशत गाँव पक्की सड़कों से जुड़ गये हैं। दिसम्बर 2018 तक प्रदेश के सारे गाँव पक्की सड़कों से जुड़ जायेंगे। गाँव में 24 घंटे बिजली दी जा रही है। नल-जल योजनाओं के माध्यम से शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जा रही है। गाँव में छोटे रोजगार बढ़ाने के प्रयास किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत कार्यक्रम की मदद से गाँव में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेंगी। श्री चौहान ने इस मौके पर अनुभूति कार्यक्रम के फोल्डर का विमोचन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के अनुभव पर आधारित डाक्यूमेंट्री का प्रदर्शन भी किया गया। श्री प्रफुल्ल अकांत ने कहा कि विद्यार्थी भविष्य के भारत की राष्ट्रशक्ति है। देश तेजी से प्रगति कर रहा है। इस बदलाव में विद्यार्थी मेधा भारतीय संस्कृति का अनुभव कर गाँवों के विकास एवं उन्नति में योगदान दे सकें, यह प्रयास अनुभूति प्रकल्प में किया गया है। विकासार्थ विद्यार्थी के राष्ट्रीय संयोजक श्री सचिन दवे ने अनुभूति प्रकल्प की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों ने 15 से 18 मार्च तक गाँव में प्रवास किया। गाँव के परिवेश से रू-ब-रू हुये। संस्कृति की संवेदनाओं से साक्षात्कार किया। निस्वार्थ, आत्मीय, सरल और संतोषी ग्रामीण जीवन दर्शन के अनुभवों को मुख्यमंत्री के साथ साझा करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में पत्रकारिता, इंजीनियरिंग, मेडिकल, पॉलीटेक्निक और मानविकी पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों ने गाँव दर्शन के अनुभवों की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीण संस्कृति की आत्मीय सामुदायिकता, परमार्थ और प्रदूषण मुक्त जीवनशैली के अनुभवों का ब्यौरा दिया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी श्री दीपक पालीवाल, डॉ. प्रज्ञेश अग्रवाल, श्री बंटी चौहान सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता

  मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आंगनबाड़ी  कार्यकर्ताओं का मानदेय 10 हजार रूपये और सहायिकाओं का मानदेय 5 हजार रूपये महीने करने की घोषणा की है। साथ ही सेवानिवृत्ति की आयु भी शासकीय कर्मचारियों के समान 62 वर्ष की जाएगी। उन्हें यात्रा भत्ता भी दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका से आग्रह किया कि वे आंगनवाड़ी का उत्कृष्ट प्रबंधन करें और कुपोषण मुक्त मध्यप्रदेश बनाने में पूरी मेहनत से काम करें। श्री चौहान आज यहां निवास पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए  पोषण अभियान पर उन्मुखीकरण कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। कार्यशाला में प्रदेश भर से आई आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने भाग लिया। मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का आव्हान किया कि मध्यप्रदेश से कुपोषण की चुनौती को हमेशा के लिए समाप्त करने में सहयोग दें। उन्होंने कहा कि किसी भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका को बिना जांच किए नहीं हटाया जाएगा।  यदि आंगनवाड़ी सहायिका द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रूप में चयन के लिए आवेदन किया जाता है तो उन्हें वरीयता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने दीनदयाल पोषण पुरस्कार की भी घोषणा की। रिटायरमेंट के बाद आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को  एक लाख रुपए और आंगनवाड़ी सहायिकाओं को 75000 रूपये दिए जाएंगे।  यदि आकस्मिक रूप से उनकी मृत्यु हो जाती है तो उनके परिवार को दो लाख  की आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही उनकी बहन या बेटी को कार्यकर्ता/ सहायिका के चयन में 10 अंक की वरीयता दी जायेगी। श्री चौहान ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिये प्रत्येक परियोजना में तीन-तीन पुरस्कार दिये जायेंगे। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता प्रथम पुरस्कार 7100 रूपये, द्वितीय पुरस्कार 5100 रूपये और तृतीय पुरस्कार 2100 रूपये के दिये जायेंगे। इसी प्रकार सहायिकाओं के लिये प्रथम पुरस्कार 5100 रूपये का, द्वितीय पुरस्कार 2100 और तृतीय पुरस्कार 1100 रूपये का दिया जायेगा। श्री चौहान ने कहा कि असंगठित क्षेत्र में काम करने वाली मजदूर बहनों के लिये गर्भावस्था के दौरान चार हजार रूपये और प्रसव के बाद 12 हजार रूपये दिये जायेंगे। इन बहनों का पंजीयन कराने और उनके खातों में धनराशि पहुँचाने की जिम्मेदारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दी जायेगी। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सेवा और विकास के क्षेत्र में पूरे देश में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बहनें निचले स्तर पर बड़ी जिम्मेदारियाँ पूरी करती हैं। उन्होंने एनीमिया की कमी से लड़ने का अभियान सफलता पूर्वक पूरा किया। इसके अलावा स्वास्थ्य एवं अन्य शासकीय सेवाओं के प्रदाय की जिम्मेदारी भी लगन के साथ पूरी की। निचले स्तर पर प्रमुख योजनाओं के क्रियान्वयन में वे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस अवसर आयुक्त महिला सशक्तिकरण श्रीमती जयश्री कियावत, आयुक्त आईसीडीएस श्री संदीप यादव और बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएँ उपस्थित थीं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 प्रजापति समाज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान में आज यहां प्रजापति समाज के राष्ट्रीय अधिवेशन में समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया। समाज ने श्री चौहान का जनहितैषी योजनाओं के लिये पारंपरिक साफा पहनाकर अभिनंनदन किया। श्री चौहान ने कहा कि प्रजापति कुंभकार समाज परिश्रमी, ईमानदार और मददगार समाज है। कलाधर्मी प्रजापति समाज माटी को भी विभिन्न कलारूप देने की प्रतिभा रखता है। इसलिये इसमें प्रतिभाओं की कमी नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज ने बेटियों का सम्मान किया है और उन्हें आगे बढने में मदद की है। श्री चौहान ने कहा कि प्रतिभाओं की पढाई-लिखाई का पूरा खर्च सरकार उठायेगी। प्रजापति समाज के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष श्री मनोज प्रजापति द्वारा माँग-पत्र प्रस्तुत करने पर श्री चौहान ने कहा कि मांगों का परीक्षण कर समाज की बेहतरी के हर संभव कदम उठाये जायेंगे। इस अवसर पर सांसद श्री आलोक संजर, राज्य माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामदयाल प्रजापति और बड़ी संख्या में समाज के बन्धु उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना

मध्यप्रदेश में गेहूँ, चना, मसूर और सरसों की उत्पादकता को बढ़वा देने के लिये राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना लागू किये जाने का निर्णय लिया गया है। इस योजना के क्रियान्वयन से फसल उत्पादकता में बढ़ोत्तरी होगी और 5 वर्ष में किसानों की आय दोगुनी किये जाने की दिशा में एक ठोस प्रयास होगा। प्रदेश में फसलों की उत्पादकता को बढ़ाने के लिये राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, राष्ट्रीय तिलहन मिशन के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों को क्रियान्वित किया जा रहा है। इसके साथ ही किसानों के बीच नवीन किस्मों के बीजों का प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से किसानों को फेयर एवरेज क्वालिटी (एफएक्यू) गुणवत्ता के उत्पादन को प्रोत्साहित करना भी है। इन बातों को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन ने किसानों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिये हैं। मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना में रबी 2017-18 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जित करने वाले किसानों को 265 रुपये प्रति क्विंटल की राशि पात्र किसानों के बैंक खातों में जमा की जायेगी। किसानों द्वारा 15 मार्च से 26 मई तक कृषि उपज मण्डी में गेहूँ बेचे जाने पर 265 रुपये प्रति क्विंटल की प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। कृषि उत्पाद मण्डी में न्यूनतम समर्थन मूल्य से नीचे अथवा न्यूनतम समर्थन मूल्य से ऊपर गेहूँ बेचा गया हो, दोनों ही स्थिति में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का लाभ पंजीकृत किसान को दिया जायेगा। योजना में रबी 2017-18 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना, मसूर एवं सरसों उपार्जित कराने वाले किसानों को 100 रुपये प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि उनके बैंक खाते में जमा करवाई जायेगी। पंजीकृत किसानों द्वारा बोनी एवं उत्पादकता के आधार पर उत्पादन की पात्रता की सीमा तक 10 अप्रैल से लेकर 31 मई तक कृषि उपज मण्डी में विक्रय पर 100 रुपये प्रति क्विंटल की प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। प्रदेश में गेहूँ का पंजीयन 'ई-उपार्जन'' पोर्टल पर तथा चना, मसूर एवं सरसों का पंजीयन भावांतर भुगतान योजना के पोर्टल पर किया गया है। जिलों में योजना के क्रियान्वयन के लिये कलेक्टर की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। कमेटी में उप संचालक कृषि विकास एवं किसान कल्याण, सीईओ जिला पंचायत, अतिरिक्त कलेक्टर राजस्व, उप पंजीयक सहकारी संस्था, जिला खाद्य अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी केन्द्रीय सहकारी बैंक, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम, मार्कफेड और जिला लीड बैंक अधिकारी को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। यह समिति लाभान्वित किसानों के बैंक खातों एवं योजना के क्रियान्वयन की निरंतर समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के संबंध में किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा प्रदेश के जिला कलेक्टर्स को लगातार निर्देश दिये जा रहे हैं। जिला मुख्यालय पर 16 अप्रैल को जिला-स्तरीय किसान सम्मेलन और शाजापुर में राज्य-स्तरीय किसान महा-सम्मेलन होगा। इनकी व्यवस्थाओं के संबंध में भी कलेक्टर्स को निर्देश दिये गये हैं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

विश्व स्वास्थ दिवस पर राज्यपाल द्वारा नवीन वैक्सीन का शुभारम्भ  एमपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा है कि स्वास्थ विभाग द्वारा अस्पतालों में डाक्टरों द्वारा लिखी जाने वाली दवाईयों का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित किया जाये। डाक्टर गरीबों तथा ग्रामीणों को वही दवायें लिखें, जो अस्पतालों में उपलब्ध हों। सरपंचों तथा जनप्रतिनियों की जिम्मेदारी है कि टीकाकरण अभियान में पूरा सहयोग दें। उन्होंने किशोरियों के स्वास्थ पर विशेष ध्यान देने पर जोर देते हुए कहा कि जांच के दौरान अगर हीमोग्लोबिन कम निकले, तो उसका पोषण बढ़ा कर इलाज करें। राज्यपाल ने आज विश्व स्वास्थ दिवस पर स्वास्थ विभाग द्वारा आयोजित बच्चों को निमोनिया तथा दिमागी बुखार जैसी जानलेवा बीमारी से सुरक्षा प्रदान करने वाली नवीन वैक्सीन पीसीबी के शुभारम्भ समारोह को सम्बोधित कर रही थीं। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में नवीन वैक्सीन पीसीबी(टीका) नि:शुल्क टीकाकरण लिए उपलब्ध रहेगा। राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने कहा कि डाक्टर गांवों में जाकर सरपंचों और जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर स्वास्थ सुविधायें उपलब्ध करायें और विकास में अपना योगदान दें। उन्होंने डाक्टरों से कहा कि बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए सरकार को सहयोग प्रदान करें। आंगनबाड़ी और प्राथमिक शालाओं में बच्चों को वितरित होने वाले भोजन की गुणवत्ता और पौष्टिकता और पानी की शुद्धता की भी जांच करें। गांव,शहर, स्कूल, आंगनबाड़ी तथा सार्वजनिक स्थलों पर सफाई अभियान में सभी वर्ग सहयोग करें। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए शौचालय बहुत आवश्यक है। देश में शौचालय बनाने का 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। आने वाले 2-3 साल में हमारे देश में शत-प्रतिशत शौचालय का निर्माण हो जायेगा। स्वास्थ मंत्री श्री रूस्तम सिंह ने कहा कि डाक्टरों के साथ-साथ सभी में सेवाभाव होना चाहिए। मध्यप्रदेश को स्वस्थ प्रदेश बनाने के लिए सभी मिलजुलकर कार्य करें। इस बात पर ध्यान दें कि हम ग्रामीणों, गरीबों और पिछड़े लोगों तक बेहतर स्वास्थ सुविधायें कैसे पहुंचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ सेवाओं में निरंतर सुधार हो रहा है और अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ रही हैं। स्वास्थ विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती गौरी सिंह ने समारोह में अतिथियों का स्वागत किया। राज्यपाल ने कायाकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली संस्थाओं और सरपचों को भी पुरस्कृत किया। इस अवसर पर आयुक्त स्वास्थ श्रीमती पल्लवी जैन, राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन के संचालक श्री एस.विश्वनाथन, यूनिसेफ के प्रतिनिधि माईकल जूमा और विश्व स्वास्थ संगठन के प्रतिनिधि डॉ.बी.पी. सुब्रामणयम उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

भारिया

भारिया परिवारों के पक्के आवास बनेंगे और भारिया भाषा शिक्षक नियुक्त किये जायेंगे  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के सभी भारिया परिवारों को बिना जमीन के नहीं रहने दिया जायेगा।  भारिया परिवार बरसों से जिस जमीन पर काबिज़ है, उन्हें उसका मालिकाना हक दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि वन भूमि पर वर्षों से काबिज भारिया परिवार को भी नहीं हटाया जायेगा। ऐसे परिवारों को भूमि का  पट्टा देने के लिये विशेष अभियान चलाया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज छिन्दवाड़ा जिले के पातालकोट क्षेत्र के ग्राम रातेड़ में भारिया महासम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। अध्यक्षता अनुसूचित जाति कल्याण और जनजातीय कार्य राज्य मंत्री श्री लाल सिंह आर्य ने की।  मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वन अधिकार अधिनियम में जिन भारिया परिवारों को भूमि आवंटित की गई है, उनके खेतों में कुओं का निर्माण कराया जायेगा। साथ ही परिस्थिति अनुसार मोटर या डीजल पम्प उपलब्ध करवाया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी भारिया परिवारों के आगामी 2 वर्षों में पक्के मकान बनाये जायेंगे। भारिया भाषा को संरक्षित करने के लिये 18 भारिया भाषायी शिक्षक नियुक्त किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि भारिया संस्कृति को अक्षुण्ण रखने के लिये छिन्दवाड़ा में भारिया सांस्कृतिक केन्द्र स्थापित किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने भारिया समाज के लोगों से कहा कि वे अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाकर उन्हें आगे बढ़ने के लिये प्रेरित और प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि आज का समय कम्प्यूटर का है और कम्प्यूटर रोजगार का जरिया है, इसलिये बच्चों को कम्प्यूटर में प्रशिक्षित किये जाने के लिये छिन्दवाडा में एक कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र खोला जायेगा। आई.टी.आई. में भी भारिया बच्चों को विभिन्न व्यवसाय का प्रशिक्षण देकर उनके कौशल को बढ़ाया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह महासम्मेलन भारिया जनजाति की जिदंगी बदलने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि सभी भारिया बस्तियों में दीपावली तक बिजली पहुँचा दी जायेगी। उन्होंने   भारिया बच्चों के लिये एकलव्य आवासीय विद्यालय खोलने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि भारिया परिवारों के बच्चों को पहली से लेकर पी.एच.डी. तक निःशुल्क शिक्षा दी जायेगी। उन्होंने भारिया युवाओं से कहा कि वे अपनी क्षमताओं का प्रकटीकरण करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारिया आदिवासियों की एक स्वस्थ परम्परा है जिसे अक्षुण्ण रखने का प्रयास राज्य शासन द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 12वीं कक्षा तक पढ़ने वाली भारिया बालिकाओं को एन.एम.ए. का प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वास्थ्य सेवा के कार्य में लगाया जायेगा। भारिया बहुल क्षेत्र में भारिया आदिवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जायेगा तथा गंभीर रोग से पीड़ित होने पर निःशुल्क उपचार किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में अब असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का पंजीयन कर उन्हें विभिन्न सुविधाएँ उपलब्ध कराई जायेगी। उन्होंने कहा कि अचार, चिरौंजी और महुआ खरीदी के लिये लघु वनोपज खरीदी केन्द्र खोले जायेंगे। महुआ 30 रूपये एवं अचार गुठली 150 रूपये प्रति किलो की दर पर खरीदी जायेगी। उन्होंने कहा कि पातालकोट क्षेत्र की भारिया बहनों के बैंक खाते में प्रतिमाह एक हजार रूपये जमा किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि पातालकोट क्षेत्र की सभी बस्तियों में नल-जल योजना की व्यवस्था की जायेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 36 करोड 98 लाख 35 हजार रूपये के कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन कर 7 भारिया युवाओं को पुलिस में आरक्षक के पद पर सीधी भर्ती के नियुक्ति पत्र प्रदान किये। उन्होंने लाडली लक्ष्मी योजना के प्रमाण-पत्र के साथ ही उज्जवला गैस योजना के कनेक्शन भी वितरित किये। मुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले नर्तक दल को 25 हजार की नगद प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की। सम्मेलन में भारिया विकास प्राधिकरण की अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला भारती, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कांता ठाकुर, विधायक सर्वश्री नत्थनशाह कवरेती, चौधरी चन्द्रभान सिंह, पं.रमेश दुबे एवं नानाभाऊ मोहोड, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री नरेन्द्र परमार, श्री उत्तम ठाकुर और श्री रमेश पोफली भी उपस्थित थे।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shg

समाधान योजना में ऋण का ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज का सरकार करेगी भुगतान  एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि महिला सशक्तिकरण के लिये महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा उत्पादित वस्तुओं की मार्केटिंग राज्य सरकार करेगी। उन्होंने बताया कि स्कूली बच्चों की ड्रेस सिलने और आँगनवाड़ी केन्द्रों के पोषण-आहार बनाने का काम स्व-सहायता समूहों से करवाया जायेगा। श्री चौहान राजगढ़ जिले के जीरापुर में महिला सम्मेलन और अंत्योदय मेले को संबोधित कर रहे थे। श्री चौहान ने किसान-कल्याण एवं कृषि विकास की योजनाओं एवं निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि 10 अप्रैल से प्रदेश की मण्डियों में चना और मसूर की खरीदी शुरू की जायेगी। चना 4400 रुपये प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर खरीदा जायेगा और इस पर राज्य सरकार द्वारा 100 रुपये प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि भी दी जायेगी। उन्होंने बताया कि मण्डी के बाहर गेहूँ, चने की बिक्री करने वाले किसानों को भी भावांतर योजना में लाभान्वित किया जायेगा। श्री चौहान ने कहा कि समाधान योजना में किसानों के ऋण पर ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज का भुगतान राज्य सरकार करेगी। तीन लाख असंगठित श्रमिकों का पंजीयन मुख्यमंत्री ने असंगठित श्रमिक कल्याण योजना में राजगढ़ जिले में अभी तक 3 लाख श्रमिकों के पंजीयन पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने इस उपलब्धि के लिये जिला प्रशासन को बधाई देते हुए बताया कि असंगठित श्रमिक योजना का लाभ ढाई एकड़ तक के भूमिधारक किसानों को भी दिया जायेगा। योजना में पात्र आवासहीन लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना में भी लाभान्वित किया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राजगढ़ जिले में निर्माणाधीन मोहनपुरा और कुण्डलिया सिंचाई योजनाओं से 6 लाख एकड़ क्षेत्र में सिंचाई सुविधा का विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि इन बाँधों में भरने वाले पानी से समूह नल-जल योजनाओं से सभी गाँव में घर-घर पेयजल पहुँचाया जायेगा। 77 करोड़ से ज्यादा के निर्माण और विकास कार्य लोकार्पित मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में महिला सम्मेलन और अंत्योदय मेले में राजगढ़ जिले में 77 करोड़ से ज्‍यादा की राशि के 47 निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने मेले में शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र और हितलाभ वितरित किये तथा स्व-सहायता समूहों के स्टॉलों पर जाकर उनके उत्पादों की जानकारी ली। इस अवसर पर सांसद श्री रोडमल नागर, विधायक श्री हजारीलाल दांगी, श्री अमरसिंह यादव, श्री नारायण सिंह पवार, श्री कुँवर कोठार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गायत्री जसवंत गुर्जर, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री रघुनंदन शर्मा और अन्य जन-प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मंत्री आर्य के बंगले पर पथराव,भिंड में एक और शव मिला

  एससी-एसटी एक्ट मामले में उपजे आक्रोश ने ग्वालियर-चंबल अंचल में 8 लोगों की जान ले ली। ग्वालियर, भिंड और मुरैना में मंगलवार को कर्फ्यू जारी है। मंगलवार सुबह भिंड के रौन थाना इलाके के राही का ट्यबवेल में एक शव बरामद हुआ है। मृतक का नाम दशरथ(50) बताया गया है। इसके साथ ही भिंड में उपद्रव में मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। गोहद में फिर हालात बिगड़ गए, कुछ लोगों ने मंत्री लाल सिंह आर्य के घर सहित कई जगह पथराव किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सुबह से ही पुलिस ने अनाउसमेंट करवा दिया था कि कोई भी अपने घर से बाहर ना निकले। मुरैना में भी हालत सामन्य होते नजर नहीं आ रहे। जगह-जगह पर पुलिस बल तैनात है। यहां उपद्रवियों द्वारा उखाड़ी गई रेल पटरियों को ठीक कर दिया गया है। जिसके बाद से रेल परिवहन शुरू हो गया है। मुरैना के उत्तमपुरा में एक बार फिर विवाद के बाद फायरिंग हुई, सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। यहां इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं। ग्वालियर में कलेक्टर ने सभी शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं, उनके अगले आदेश तक यह निरस्त ही रहेंगे।हिंसाग्रस्त इलाकों में 550 डीएसपी और सब इंस्पेक्टर सहित 3 हजार जवानों को तैनात किया गया है। भोपाल में पुलिस मुख्यालय स्थिति पर नजर बनाए हुए है। सभी शिक्षण संस्थान दो दिन के लिए बंद रहेंगे। सोशल मीडिया पर मॉनिटरिंग की जा रही है। पुलिस ने करीब एक हजार लोगों के खिलाफ मालला दर्ज किया है। वीडियो और फोटो के जरिए हिंसा फैलाने वालों की पहचान की जा रही है। हिंसा के बाद पुलिस ने मुरैना में कर्फ्यू के बाद रातभर फ्लैग मार्च किया। जिले में सभी स्कूल और कॉलेज बंद हैं। कलेक्टर और एसपी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल अब भी इलाकों में घूम रहे हैं। मुरैना में उपद्रवियों ने रेल की पटरियां भी उखाड़ दी थीं, इससे कई ट्रेनें भी प्रभावित हुई हैं। झांसी आगरा पैसेंजर ग्वालियर तक ही चली, आगरा झांसी पैसेंजर को रद्द कर दिया गया। निजामुद्दीन से आने वाली गतिमान एक्सप्रेस को आगरा से ही वापस लौटा दिया गया। ताज एक्सप्रेस मंगलवार को रद्द रहेगी। ग्वालियर-चंबल अंचल में फैली हिंसा के बाद भोपाल में धारा 144 लागू की गई है। इसके साथ ही प्रदेश के सभी बड़े शहरों सहित उन इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है, जहां सोमवार को विवाद हुए थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

madhyprdesh

मुख्यमंत्री चौहान ने की अपील  एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि शांति और सदभाव बनाये रखें। अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। समाज के सभी वर्गों की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है। सरकार इस जिम्मेदारी को पूरी सजगता से निभायेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपील में कहा है कि कुछ लोगों ने प्रदेश की सामाजिक समरसता को बिगाड़ने की कोशिश की है। इससे कुछ दुर्भाग्यपूर्ण घटनायें घटित हुई हैं। उन्होंने कहा है कि अपराधियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जायेगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

पुलिस प्रशिक्षण अकादमी

  पुलिस प्रशिक्षण अकादमी के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में पुलिस बल की संख्या में लगातार वृद्धि की जा रही है। इस वर्ष भी पुलिस बल में आठ हजार नये आरक्षक शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज भोपाल  पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में आयोजित दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पुलिस बल में आज से शामिल हो रहे अधिकारी अपनी संपूर्ण क्षमता से कानून-व्यवस्था की स्थिति को और अधिक बेहतर बनायें। उन्होंने कहा कि पुलिस की नौकरी देश-भक्ति और जनसेवा का संकल्प है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब मिलकर मध्यप्रदेश को देश-दुनिया का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनायेंगे। मध्यप्रदेश पुलिस के गौरवशाली इतिहास और उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए श्री चौहान ने नव-नियुक्त अधिकारियों से कहा कि पूरी प्रमाणिकता से जनता की सेवा करें। जनता के मन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करें। सज्जनों के साथ फूल से ज्यादा कोमल और दुष्टों के साथ वज्र से ज्यादा कठोर व्यवहार करें। प्रदेश को शांति का टापू बनाये रखने में अहम भूमिका निभायें। मुख्यमंत्री ने समारोह में प्रशिक्षण के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु अधिकारियों को पुरस्कृत किया और 'पुलिस हित मेन्यूअल-2017' का विमोचन किया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी के निदेशक श्री सुशोभन बैनर्जी ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि अकादमी में 832 पुलिस अधिकारियों को एक वर्ष का गहन प्रशिक्षण दिया गया है। प्रदेश की पुलिस अकादमी का चयन राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद द्वारा क्षेत्रीय उत्कृष्टता केन्द्र के रूप में किया गया है। कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक श्री ऋषि कुमार शुक्ला, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और प्रशिक्षुओं के परिजन उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

बैगा सांस्कृतिक केन्द्र

 डिण्डौरी में बनेगा बैगा सांस्कृतिक केन्द्र : बैगा भाषा के शिक्षक नियुक्त किये जायेंगे  लालपुर (बुढ़ार) में आयोजित विशाल बैगा सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बैगा परिवार वर्षों से जिस जमीन पर काबिज हैं, उन्हे उसका मालिकाना हक दिया जायेगा। वन भूमि पर वर्षों से काबिज बैगा परिवारों को हटाया नहीं जायेगा। ऐसे परिवारों को भूमि का पट्टा देने के लिये विशेष अभियान चलाया जायेगा। वनाधिकार अधिनियम के तहत जिन बैगा परिवारों को भूमि आवंटित की गई है, उनके खेतों में कुओं का निःशुल्क निर्माण करवाया जायेगा, उन्हें डीजल पंप भी उपलब्ध करवाया जायेगा। प्रदेश के सभी बैगा परिवारों के लिये आगामी दो वर्षों में पक्के मकान बनाये जायेंगे। मुख्यमत्री ने कहा कि बैगा भाषा को संरक्षित करने के लिये बैगा भाषा के शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे। बैगा संस्कृति को अक्षुण्य बनाये रखने के लिये डिण्डौरी में बैगा सांस्कृतिक केंद्र स्थापित किया जायेगा। श्री चौहान ने बैगा समाज के लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें, उन्हें आगे बढ़ने के लिये प्रेरित और प्रोत्साहित करें। उन्होने कहा कि गांवों को स्वच्छ बनायें, शराब जैसी बुराईयों से दूर रहें। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज शहडोल जिले के लालपुर में आयोजित राज्य स्तरीय बैगा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह सम्मेलन बैगा आदिवासियों की जिंदगी को बदलने का प्रयास है। उन्होने कहा कि बैगा समाज के लोग बहुत सरल, सौम्य और मेहनतकश होते हैं। श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने बैगा आदिवासियों की जिंदगी को सँवारने का संकल्प लिया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार बैगा आदिवासियों के सर्वांगीण विकास के लिये प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। प्रदेश की सभी बैगा बस्तियों में दिसम्बर माह के अंत तक बिजली पहुँचाई जायेगी ताकि सभी बैगा परिवारों के घर रौशन हो सकें। उन्होने कहा कि बैगा युवाओं को आईटीआई में निःशुल्क प्रशिक्षण दिलवाकर उनके कौशल को तराशा जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का समय कम्प्यूटर का समय है, अगर युवाओं को कम्प्यूटर का ज्ञान नहीं होगा, तो वे पिछड़े हुए माने जाते हैं। इस बात को दृष्टिगत रखते हुए बैगा युवाओं के लिये शहडोल और मण्डला जिले में दो बड़े कम्प्यूटर प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगे। बैगा बहुल सभी विकासखण्डों में एकलव्य विद्यालय खोले जाएंगे। बैगा युवाओं की शिक्षा में प्रदेश सरकार किसी प्रकार का गतिरोध उत्पन्न नहीं होने देगी। उन्होने कहा कि सभी बैगा परिवार के बच्चों को पहली कक्षा से पीएचडी तक निःशुल्क शिक्षा दी जायेगी। उन्होने बैगा युवाओं से अपील की कि वे अच्छी शिक्षा ग्रहण कर अपनी क्षमता बढ़ायें। श्री चौहान ने कहा कि बैगा समाज की कक्षा 12वीं में अध्ययनरत बालिकाओं को एनएम का प्रशिक्षण दिलवा कर उन्हें स्वास्थ सेवा के कार्य में लगाया जायेगा। बैगा बहुल क्षेत्रों में बैगा आदिवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया जायेगा तथा गंभीर रोग से पीड़ित होने पर उनका निःशुल्क उपचार भी करवाया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बैगा समाज के लोग भी असंगठित श्रमिक कल्याण योजना में पंजीयन करायें। उन्हें भी शासन की योजनाओं का भरपूर लाभ मिलेगा। श्री चौहान ने शहडोल और अनूपपुर जिले में महिला स्व-सहायता समूह के कार्यों की सराहना करते हुए महिलाओं से अपील की कि स्व-सहायता समूह गठित कर आर्थिक क्रांति लायें। रु. 67.65 करोड़ के निर्माण कार्यों की सौगात : मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बैगा सम्मेलन में 18 करोड़ 21 लाख 36 हजार रुपये लागत के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। साथ ही 49 करोड़ 44 लाख 27 हजार रुपये लागत के निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी। इस अवसर पर बैगा समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान का पारम्‍परिक बैगा पोषाक पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह, जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल, आदिम-जाति कल्याण मंत्री श्री अंतर सिंह आर्य, सांसद श्री ज्ञान सिंह, अध्यक्ष बैगा विकास प्राधिकरण श्री रामलाल बैगा, अध्यक्ष जिला पंचायत श्री नारेंद्र सिंह मरावी, अध्यक्ष जनजातीय आयोग श्री नरेंद्र मरावी, विधायक श्रीमती प्रमिला सिंह, श्री रामलाल रौतेल, अन्य जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में बैगा समुदाय के लोग उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

नारी शक्ति

"नारी शक्ति की ओर बढ़ाइये एक कदम'' वॉकथॉन में शामिल हुए मुख्यमंत्री  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य सरकार महिलाओं का अपमान सहन नहीं करेगी। समाज को भी महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं करना चाहिये। श्री चौहान ने सामाजिक संगठनों का आव्हान किया है कि महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिये राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों में सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिये 'जीरो टॉलरेंस'' सरकार का संकल्प है। मुख्यमंत्री भोपाल के व्हीआईपी रोड पर जिला पुलिस बल द्वारा आयोजित वॉकथॉन फ्लेग ऑफ कार्यक्रम 'नारी शक्ति की ओर बढ़ाइये एक कदम'' को संबोधित कर रहे थे। श्री चौहान इस मौके पर 5 किलोमीटर की वॉकथॉन में भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि महिलाओं की सुरक्षा के लिये पुलिस के पास सर्वाधिकार सुरक्षित हैं। पुलिस को चाहिये कि गुंडों-बदमाशों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करे। उन्होंने कहा कि महिला अधिकारों की अनदेखी करने वाले नर पिशाचों के कोई अधिकार नहीं होते। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने बलात्कारियों को मृत्यु-दण्ड दिये जाने का कानून बनाकर राष्ट्रपति को अनुमोदन के लिये भेजा है। श्री चौहान ने समाज के विभिन्न वर्गों से अपील की है कि बच्चों को बचपन से ही नारी का सम्मान करने के संस्कार दें। बच्चों में यह भाव पैदा करें कि महिलाओं का सम्मान ही पूरे समाज का सम्मान है। कैण्डल मार्च के प्रसंग और अमीर, शिक्षित तथा शहरी परिवारों में घटते लैंगिक अनुपात की जानकारी देते हुए उन्होंने समाज को इस दिशा में चिंतन करने और सार्थक पहल करने के लिये प्रेरित किया। श्री चौहान ने कहा कि सृष्टि चक्र के सुचारु संचालन के लिये बेटा और बेटी में भेदभाव को मिटाना नितांत आवश्यक है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नारी सम्मान सर्वोपरि है। राज्य सरकार ने बेटियों को आगे बढ़ाने के भरपूर प्रयास किये हैं। वन विभाग के अतिरिक्त अन्य शासकीय नौकरियों में 33 प्रतिशत और शिक्षक संवर्ग में 50 प्रतिशत आरक्षण भी दिया है। मुख्यमंत्री ने महिलाओं के सम्मान को कायम रखने के लिये वॉकथॉन के आयोजन की सराहना की। जिला पुलिस बल द्वारा आयोजित वॉकथॉन फ्लेग ऑफ कार्यक्रम में 3, 5 और 7 किलोमीटर की श्रेणियों में हर उम्र और वर्ग के लगभग 15 हजार लोगों ने भाग लिया। पुलिस महानिरीक्षक श्री जयदीप प्रसाद ने इस कार्यक्रम के उद्देश्य से अवगत कराया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को स्मृति-चिन्ह भेंट किया गया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल गौर, महापौर श्री आलोक शर्मा, सांसद श्री आलोक संजर, श्री बृजेश लूणावत, पुलिस महानिदेशक श्री आर.के. शुक्ला, संभागायुक्त श्री अजातशत्रु, अपर पुलिस महानिदेशक श्रीमती अरूणा मोहन राव सहित शहर के गणमान्य लोग भी मौजूद थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

डिफॉल्टर किसानों का 2600 करोड़ किया माफ

  मध्यप्रदेश सरकार ने कृषि ऋण के डिफाल्टर किसानों का 2600 करोड़ रुपये ब्याज माफ करने का फैसला किया है। वहीं एक लाख की आबादी पर हर शहर में नई तहसील होगी। शिवराज कैबिनेट की आज हुई बैठक में ये अहम फैसले किए गए। कैबिनेट बैठक में हुए निर्णय की जानकारी देते हुए जनसम्पर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि एक लाख की आबादी पर अब शहर में तहसील बनेगी। तहसील के लिए 2 करोड़ की लागत का भवन और वाहन के लिए 5 लाख रुपए भी सरकार की तरफ दिए जाएंगे। कैबिनेट में किसान प्रोत्साहन सहायता योजना की जानकारी देने पहुंचे प्रमुख सचिव कृषि डॉक्टर राजेश राजोरा ने बताया कि सरकार ने सहकारी बैंकों के कृषि ऋण के डिफाल्टर किसानों का ब्याज माफ करने के लिए समाधान योजना को मंजूरी दी। इसके तहत डिफॉल्टर किसानों का ब्याज माफ किया जाएगा। सरकार के मुताबिक समाधान योजना के तहत किसाकों का करीब 2600 करोड़ रु. का ब्याज माफ होगा और 17 लाख 78 हजार किसानों को इस योजना का लाभा मिलेगा। वहीं किसान अब 2 किश्तों में मूलधन दे सकेंगे, हालांकि 15 जून तक उन्हें पहली किश्त चुकानी होगी। इतना ही नहीं सरकार ने हर किसान को न्यूनतम 5000 रु. का मुआवजा देने का भी फैसला किया है। सरकार ने चना, मसूर, सरसो पर 100 रुपये और गेंहू, धान पर 200 रुपये बोनस राशि देने का भी फैसला किया है। नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि सरकार ने नायब तहसीलदार के 550 नए पदों को भी मंजूरी दी। इसके अलावा तृतीय श्रेणी के 191 और चतुर्थ श्रेणी के 191 पदों को भी कैबिनेट द्वारा मंजूरी दी गई। सरकार ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक नायाब तहसीलदार और सभी जिलों में 11 नायब तहसीलदार के पद को भी मंजूरी दी। ये जिलों में अमला चुनाव संबंधी कार्य करेगा। सरकार ने राजस्व पुस्तक परिपत्र RBC 6 4 में भी संशोधन करने के प्रस्ताव को हरी झंडी दी। उन्होंने ये भी बताया कि सरकार ने तय किया है कि अब से विधवाओं के लिए कल्याणी शब्द का उपयोग करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इतना ही नहीं विधवाओं के उत्थान के लिए सरकार ने उनके पुनर्विवाह को प्रोत्साहित करने का फैसला भी किया है। सरकार ने तय किया है कि विधवा महिला से शादी करने पर सरकार की तरफ से 2 लाख रूपये दिए जाएंगे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

आगर-मालवा mp

  आगर-मालवा जिले के गुराड़िया सोयत में खोला जायेगा महाविद्यालय   एमपी के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने आज आगर-मालवा जिले के ग्राम गुराड़िया सोयत में माँ आशापुरा धाम में माता के दर्शन किये और अखिल भारतीय पालीवाल महाजन समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अखिल भारतीय पालीवाल महाजन समाज के कार्यक्रम में कहा कि वर्षा का जल सहेजने के लिये प्रदेशव्यापी अभियान चलाया जायेगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर गुराड़िया सोयत में अगले शिक्षा सत्र से महाविद्यालय खोलने तथा बड़ौद के बीजानगरी में माँ हरसिद्धि मंदिर तक सड़क निर्माण के लिये 97 लाख रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में हर खेत तक पानी पहुँचाने का संकल्प पूरा करने के लिये मई माह से अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान में सभी तरह की छोटी-बड़ी जल-संरचनाओं का निर्माण करवाया जायेगा। उन्होंने बताया कि इसके लिये 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। श्री चौहान ने सरकार द्वारा पानी सहेजने के काम में प्रदेशवासियों से भरपूर सहयोग का आव्हान किया। श्री चौहान ने इस अवसर पर राज्य सरकार की जन-हितकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि कृषि के विकास तथा किसानों के कल्याण के लिये राज्य सरकार निरंतर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में चना, मसूर और सरसों 10 अप्रैल से समर्थन मूल्य पर खरीदा जायेगा और इन फसलों के लिये राज्य सरकार किसानों को 100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बोनस भी देगी। श्री चौहान ने बताया कि प्रदेश में सूखा राहत के लिये 1600 करोड़ और फसल बीमा के लिये 1700 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने किसानों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पालीवाल समाज में बेटियों के मान-सम्मान की रक्षा की परम्परा है। उन्होंने माँ आशापुरा के दर्शन के लिये आने वाले श्रद्धालुओं के लिये सामुदायिक भवन निर्माण में हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यहाँ सुलभ कॉम्पलेक्स के संचालन की व्यवस्था समाज को करना होगी। कार्यक्रम में पालीवाल समाज ने मुख्यमंत्री को पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर भारतीय किसान संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री शिवकांत दीक्षित, सांसद श्री रोडमल नागर, विधायक सर्वश्री मुरलीधर पाटीदार, गोपाल परमार, हजारीलाल दांगी और दिलीप सकलेचा तथा पालीवाल समाज के अध्यक्ष श्री मदनलाल चौधरी सहित अन्य जन-प्रतिनिधि भी मौजूद थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraj singh

कॉलोनी नियमितिकरण कार्य 7 अप्रैल से शुरू होगा  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश की कॉलोनियों को अवैध के कलंक से मुक्त किया जायेगा। कॉलोनियों के नियमितिकरण का कार्य 7 अप्रैल से शुरू होकर 15 अगस्त तक पूर्ण किया जायेगा। उन्होंने असंगठित मजदूर पंजीयन कार्य अभियान के रूप में करने के निर्देश भी दिये हैं। श्री चौहान आज आर.सी.व्ही.पी.नरोन्हा प्रशासन अकादमी में अवैध कॉलोनियों के नियमितिकरण संबंधी कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। कार्यशाला का आयोजन नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा किया गया था। गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री कृष्ण मुरारी मोघे मौजूद थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आजीविका मिशन (शहरी) में प्रदेश को प्रथम स्थान प्राप्त होने का प्रमाण-पत्र मंत्री श्रीमती माया सिंह को सौंपा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था जनता के लिये है। नियम, कायदे और कानून सब जनहितकारी होने पर ही मान्य हैं। ऐसा नहीं होने पर, उन्हें बदला जायेगा। सरकार ने अवैध कॉलोनी के दर्द को समझ कर नियमित करने का कार्य किया है। विस्थापितों के पट्टे और मर्जर की समस्याओं का समाधान किया है। नियमितिकरण कार्य व्यवहारिक और रहवासियों के जीवन में खुशियों के रंग भरने के दृष्टिकोण के साथ उत्साह और उमंग से किया जाये। नियमितिकरण की प्रक्रिया में बाधा स्वीकार नहीं की जायेगी। जहाँ रास्ता नहीं होगा, वहाँ नियमों में परिवर्तन-परिवर्धन कर रास्ता निकाला जायेगा। उन्होंने नगरीय नियोजन में भविष्य में शहरों में आने वाली आबादी के लिये सुविधाजनक आवास की सुविधा की व्यवस्थाओं के प्रावधान रखने की जरूरत बतायी। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास 'विकास का प्रकाश' हर गरीब तक पहुँचाने का है। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनी नियमितिकरण की वे स्वयं नियमित मॉनीटरिंग करेंगे। अंसंगठित श्रमिक पंजीयन को अभियान का रूप दें: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री चौहान ने असंगठित मजदूरों के लिये बनायी गई, सबसे बड़ी योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि यह योजना सेवा का नया इतिहास रचने का अवसर है। योजना में पंजीयन का कार्य एक से 14 अप्रैल तक अभियान के रूप में किया जाये। सुनिश्चित किया जाये कि रहने के लिये भूमि का टुकड़ा अथवा आवास, नि:शुल्क उपचार, नि:शुल्क शिक्षा, पोषण आहार, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा की सुविधाएँ मजदूरों को पंजीयन के साथ ही मिलें। असंगठित मजदूरों में किसान, जिनके पास एक हेक्टेयर से कम भूमि है, भी शामिल किए गए है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं पर गलत नजर रखने वालों के विरुद्ध ऐसी कड़ी कार्रवाई करें कि बदमाशों में भय का वातावरण व्याप्त हो जाये। उन्होंने कहा कि गुंडों, बदमाशों के अतिक्रमण सख्ती के साथ ध्वस्त किये जायें। यह भी ध्यान रखा जाये कि आम नागरिक सताये नहीं जायें। श्री चौहान ने स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर कार्य के लिये सभी नगरीय निकायों को बधाई दी। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने कहा कि नगर की सभी कॉलोनियों में विकास के कार्य समान रूप से हो सकें, इसलिये अवैध कॉलोनियों को नियमित करने की प्रक्रिया बनायी गयी है। इससे करीब 4 हजार 500 अवैध कॉलोनियाँ नियमित हो जायेंगी। वैधानिक प्रक्रिया द्वारा अवैध कॉलोनियों को नियमित करने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य होगा। पूर्व में 31 दिसम्बर, 2012 की अवधि तक स्थापित अवैध कॉलोनियों का नियमितिकरण किया जाता था, जिसे अब बढ़ाकर 31 दिसम्बर 2016 तक की कॉलोनियों के लिये कर दिया गया है। विकास व्यय में रहवासी अंशदान को घटाकर 20 प्रतिशत किया गया है। शेष राशि संबंधित निकाय द्वारा वहन की जायेगी। सांसद और विधायक निधि का भी उपयोग हो सकेगा। रहवासियों को बिजली, पानी, सीवेज जैसी जन सुविधाएँ सामान्य वैध कॉलोनियों की भांति सर्विस प्रभार पर मिलेंगी। मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह ने कहा कि अवैध कॉलोनियों को नियमित करने का प्रभावी प्रयास किया गया है। अवैध कॉलोनियों के मूल कारणों को चिन्हित कर, उनके समाधान के प्रयास हुए हैं। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों की सफलता और सार्थकता तभी है जब समस्त अवैध कालोनियाँ वैध हो जायें और कोई नई अवैध कालोनी नहीं बने। प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास श्री विवेक अग्रवाल ने बताया कि कार्यशाला अवैध कॉलोनियों को नगर की मुख्य-धारा में शामिल करने के लिये नियमितिकरण की प्रक्रिया और नियमों की जानकारी देने के लिये की गई है। आवश्यकता होने पर वैधानिक प्रावधानों को सरल भी बनाया जायेगा। कार्यशाला में नियमितिकरण प्रक्रिया से संबंधित सवाल-जवाब, सामूहिक चर्चा और सुझाव के सत्र होंगे। उन्होंने बताया कि पहले कॉलोनियों को वैध किया जायेगा, बाद में शेष औपचारिकताएँ होगी। नियमितिकरण से करीब 25 लाख शहरी आबादी लाभान्वित होगी। उन्होंने बताया कि शहरी विकास योजना के संचालन में प्रदेश देश में शीर्ष स्थान पर है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री  चौहान का किसानों को संबोधन  एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहाँ प्रदेश के किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार उनकी उपज का वाजिब मूल्य दिलाने के लिये प्रतिबद्ध है। श्री चौहान ने कहा कि 10 अप्रैल से समर्थन मूल्य पर चना, मसूर और सरसों की खरीदी 257 मंडियों में होगी। इन फसलों के किसानों का भावांतर भुगतान योजना में हुआ पंजीयन न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिये लागू होगा। पंजीयन से छूट गये किसान 31 मार्च तक पंजीयन करा सकते हैं। फसलों की खरीदी दस अप्रैल से 31 मई तक की जायेगी। किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदा जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि चना, मसूर और सरसों पर कृषि समृद्धि योजना में 100 रूपया प्रति क्विंटल अलग से दिया जायेगा। किसानों को सही मूल्य देने में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होंने कहा कि खरीदी की व्यवस्था में बाधा डालने वाले तत्वों से सावधान रहें। इसमें सरकार का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत होने पर कॉल सेंटर के नम्बर 0755 2540500 पर शिकायत करें। शिकायत पर तत्काल कार्रवाई होगी। श्री चौहान ने कहा कि किसानों के उत्पाद को निर्यात करने की जरूरत है। उन्होंने कृषि उत्पादन के रिकार्ड बनाने पर किसानों को बधाई देते हुए कहा कि कृषि उत्पाद का निर्यात करने के लिये एक एजेंसी बनाई जायेगी। यह एजेंसी किसानों का मार्गदर्शन करेगी। यह एजेंसी भारत सरकार से तालमेल करके वे सभी जरूरी व्यवस्थाएँ करेगी, जिससे विदेशों में भी फसलों का निर्यात हो सके। श्री चौहान ने बताया कि किसानों को उनकी मेहनत का पूरा लाभ देने के लिये मुख्यमंत्री कृषि समृद्धि योजना बनाई गई है। इसमें किसानों को अतिरिक्त लाभ दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि गेहूँ 1735 रूपये प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर खरीदा जायेगा और सरकार 265 रूपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त देगी। समर्थन मूल्य के बाहर गेहूँ बेचने पर भी किसान को यह लाभ मिलेगा। यदि अच्छी क्वालिटी का गेहूँ दो या ढाई हजार रूपये प्रति क्विंटल बिकता है तब भी उन्हें 265 रूपये प्रति क्विंटल का अतिरिक्त लाभ मिलेगा। अच्छी गुणवत्ता का गेहूँ नहीं होने पर भी यह लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साल बेचे गये धान और गेहूँ पर भी किसानों को 200 रूपया प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि मिलेगी। इस साल 16 अप्रैल को पिछले साल के गेहूँ और धान के लिये किसानों के खाते में 200 रूपये क्विंटल की दर से राशि समारोहपूर्वक जमा करा दी जायेगी। प्रदेश के किसानों के लिये 16 अप्रैल आनंद का दिन होगा। इस दिन नया इतिहास बनेगा। उन्होंने कहा कि इस साल बेचे जाने वाली गेहूँ की फसल की प्रोत्साहन राशि 265 रूपया प्रति क्विंटल की दर से 10 जून को किसानों के खाते में आ जायेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पहले किसानों को अपनी फसल के लिये ऊँट के मुँह में जीरा बराबर राहत मिलती थी। अब 50 प्रतिशत से ज्यादा नुकसान पर सिंचित जमीन पर राहत राशि को दोगुना करके 30 हजार रूपये प्रति हेक्टेयर की राहत मिल रही है। फसल बीमा योजना का लाभ भी अलग से मिल रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों को मिलाकर किसानों को जितना नुकसान होगा, उसकी भरपाई हो जायेगी। श्री चौहान ने कहा कि किसानों को सिंचाई के लिये सात हजार रूपया फ्लैट रेट पर बिजली दी जा रही है जिसके लिये सरकार 36 हजार रूपये प्रति वर्ष देती है। किसानों को समय से पहले खाद का उठाव करने पर ब्याज की राशि भी दी जा रही है। शून्य प्रतिशत ब्याज पर कृषि ऋण लौटाने की तारीख 28 मार्च से बढ़ाकर 27 अप्रैल कर दी गई है। उन्होंने कहा कि 1600 करोड़ रूपये सूखा राहत में और इतनी ही राशि फसल बीमा में देने का फैसला किया़ गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को लाभ देने के लिये न्यूनतम समर्थन मूल्य की व्यवस्था और भावांतर भुगतान योजना उपलब्ध है। इन दोनों योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गेहूँ के साथ चना, सरसों और मसूर को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खदीदा जायेगा। भावांतर भुगतान योजना में ये फसलें नहीं रहेंगी। इस योजना में लहसुन और प्याज की खरीदी की जायेगी। श्री चौहान ने कहा कि लहसुन का बंपर उत्पादन होने से भाव गिर गये हैं। लहसुन के लिये 3200 रूपये प्रति क्विंटल दर निर्धारित की गई है। यदि प्याज का भाव 800 रूपया प्रति क्विंटल से कम आता है, तो प्याज की खरीदी भी की जायेगी। पिछले साल भी प्याज खरीदी गई थी। डोडा चूरा खरीदा जायेगा मुख्यमंत्री ने बताया कि मंदसौर, नीमच और रतलाम के अफीम उत्पादक किसानों से पारदर्शी व्यवस्था बनाकर डोडा चूरा खरीदा जायेगा और सरकार उसे जलायेगी।  किसान का नुकसान नहीं होने देंगे। 30 हजार नौजवानों को मिलेगा लोन श्री चौहान ने कहा कि भावांतर भुगतान योजना में 1900 करोड की राशि खरीफ की फसलों के लिये किसानों को दी गई है। किसानों को ठीक दाम देने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा कृषक उद्यमी योजना की चर्चा करते हुए कहा कि 30 हजार नौजवानों को इस वित्तीय वर्ष में फूड प्रोसेसिंग से जुडे रोजगार के लिये लोन उपलब्ध करवाये जायेंगे। सरकार लोन की गारंटी लेगी और 15 प्रतिशत सबसिडी देगी। सात साल तक 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान दिया जायेगा। इन युवा उद्यमियों को मूल्य संवर्धन के लिये परामर्श और प्रशिक्षण दिया जायेगा। बासमती के जीआई रजिस्ट्रेशन के लिये केन्द्र से चर्चा श्री चौहान ने कहा कि बासमती चावल के जीआई रजिस्ट्रेशन के लिये केन्द्रीय मंत्री श्री सुरेश प्रभु से चर्चा हुई है। प्रदेश से बासमती चावल का तीन हजार करोड का एक्सपोर्ट होता है। उन्होंने कहा कि बासमती चावल उत्पादक किसानों की लड़ाई सरकार लड़ रही है और संबंधित एजेसिंयों के समक्ष सभी तथ्यों को रखा जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गेहूँ पर 265 रूपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त राशि देने से किसानों को 26 सौ करोड़ रूपये मिल रहे हैं। पिछले साल के 200 रूपये प्रति क्विंटल देने के फैसले से 1750 करोड़ रूपये किसानों को मिलेंगे। फसल बीमा योजना में 6000 करोड़ रूपये से ज्यादा के दावे हैं। सूखा राहत का पैसा भी दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रारंभ में किसानों को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएँ दी। उन्होंने प्रदेश को लगातार पाँचवीं बार कृषि कर्मण अवार्ड मिलने का श्रेय किसानों की अथक मेहनत को देते हुए उन्हें बधाई दी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र

  पाल समाज ने किया जनसम्पर्क मंत्री का स्वागत  एमपी के जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने दतिया जिले के ग्राम दुर्गापुर के पास बसे मजरा टोला में पहुंचकर नागरिकों से बातचीत की और उनकी समस्यायें सुनीं। डॉ. मिश्र ने आमजन की समस्याओं की त्वरित निराकरण करने के निर्देश भी दिए। जनसम्पर्क मंत्री मजरों में पहुँचने पर स्थानीय नागरिकों ने का स्वागत किया। इस अवसर पर मजरा टोला में स्कूल खोलने, गरीबी रेखा के राशन कार्ड बनवाने जैसे महत्वपूर्ण सुझाव दिए। कोचिंग सेंटर का शुभारंभ: जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने दतिया में प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग सेंटर शुभारंभ किया। इस दौरान बताया गया कि इस कोचिंग सेंटर से स्थानीय युवाओं को बाहर नही जाना पडेगा। दतिया में ही विभिन्न परीक्षाओं की कोचिंग मिल सकेगी। शोक संवेदना व्यक्त : जनसम्पर्क ने ग्राम सिंधवारी पहुँचकर श्री रज्जन पटेल के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने श्री रज्जन के परिजन को ढांढस बंधाया। मंत्री डॉ. मिश्र ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

  राज्यपाल ने जनजातीय कार्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा की   एमपी के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज राजभवन में जनजातीय कार्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि जनजातीय वर्ग के बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए सभी विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ विशेष अभियान चलायें। अभियान के दौरान सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी भी निर्धारित की जाये। उन्होंने कहा कि जब सभी विभाग इस अभियान से जुड़ेंगे, तभी हमारे प्रदेश से कुपोषण खत्म हो सकेगा। राज्यपाल ने कहा कि इसके लिए विशेष शिविर लगाये जायें, शिविरों में माता-पिता के सामने बच्चों-बच्चियों का स्वास्थ परिक्षण करवाया जाये और उन्हें बच्चों की कमजोरी दूर करने के उपाय तथा दवाओं के बारे में बताया जाये। राज्यपाल श्रीमती पटेल ने कहा कि केन्द्र सरकार से प्राप्त राशि का सदुपयोग हो तथा उसका लाभ जनजातीय वर्ग के लोगों तक समय पर पहुंचे, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को अच्छी शिक्षा तथा संस्कार दें और उन्हे रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण देने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इन वर्गों के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए विभागीय अधिकारियों को औद्योगिक संस्थानों और कम्पनियों के साथ समन्वय कर प्रशिक्षण दिलवाया जाये। इस वर्ग के छात्र-छात्राओं को अन्य विषयों के साथ विज्ञान विषय में भी रूचि लेने के लिये प्रेरित किया जाये। हर ब्लाक में कम से कम 20 प्रतिशत बच्चों को विज्ञान विषय में प्रवेश दिलाने के प्रयास किये जायें। छात्र-छात्राओं को विभिन्न ज्ञानवर्धक स्थलों का भ्रमण भी करवाया जाये । भ्रमण के बाद बच्चों से उनके अनुभव पर आधारित लेख लिखवाएं जाये। इससे बच्चों में आत्म-विश्वास बढ़ेगा। राज्यपाल ने ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षकों की कमी की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि शिक्षकों की भर्ती के लिए परीक्षा एक स्थान पर करवाई जाये। मेरिट के आधार पर शिक्षकों की पोस्टिंग करें। शिक्षकों को ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में रहने के लिए आवास भी उपलब्ध करवाये जायें। प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य विभाग श्री एस. एन. मिश्रा ने राज्यपाल को विभाग की गतिविधियों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। बैठक में राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. एम मोहन राव और विभागायुक्त श्रीमती दीपाली रस्तोगी सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

cm shivraj

  जनजातियों के आस्था और श्रद्धा स्थलों के विकास की योजना बनायें  मुख्यमंत्री ने आदिम जाति मंत्रणा परिषद की बैठक में दिये निर्देश  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिये हैं कि वनाधिकार के लंबित पट्टों के वितरण के लिये सभी जिलों में अभियान चलायें। इसके तहत आगामी एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक लंबित पट्टों का परीक्षण करें तथा आगामी एक मई से 30 मई तक वितरण करें। जनजातियों के आस्था और श्रद्धा के स्थलों के विकास की योजना बनायें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने यह निर्देश आज यहाँ सम्पन्न आदिम जाति मंत्रणा परिषद की बैठक में दिये। बैठक में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सभी जिलों में लंबित वनाधिकार पट्टों के परीक्षण के लिये जनप्रतिनिधियों को शामिल कर कार्रवाई की जाये। जिन हितग्राहियों को वनाधिकार पट्टे मिले हैं, उन्हें नक्शे उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाये। मुख्यमंत्री ने वनाधिकार के पट्टेधारियों को सामान्य किसानों की तरह उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं के लिये समिति बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इस समिति में अनुसूचित जाति एवं आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री लालसिंह आर्य; खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री ओमप्रकाश धुर्वे; वन विभाग तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास के अपर मुख्य सचिव और अनुसूचित जनजाति विकास तथा राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव रहेंगे। श्री चौहान ने कहा कि एकीकृत आदिवासी विकास परियोजनाओं के माध्यम से कम लागत के छोटे कार्य कराये जायें। परियोजना सलाहकार मंडल स्थानीय स्तर पर विकास की आवश्यकताएं तय करेगा। रोजगार के लिये अपना जिला छोड़कर जाने वाले जनजाति के परिवारों के बच्चों के लिये आश्रम-छात्रावास खोले जायें। बैकलॉग के पदों की पूर्ति के लिये विशेष अभियान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये है कि अनुसूचित जनजाति के बैकलॉग के पदों की पूर्ति के लिये विशेष अभियान चलाया जाये। जनजाति के लोगों के विरूद्ध चल रहे छोटे प्रकरण अभियान चलाकर वापस लिये जायें। आदिवासी क्षेत्रों के किलों और गढ़ों के रखरखाव के कार्य करें। यह सुनिश्चित करें कि आदिवासी महिला छात्रावासों में छात्रावास अधीक्षक महिला ही रहें। आवश्यकता हो तो इसके लिये नयी भर्ती करें। पेसा एक्ट (पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) अधिनियम 1996) और पांचवी अनुसूची की सही व्याख्या के लिये पाँच सदस्यीय कमेटी गठित की जायेगी। धारा 170 ख के प्रकरणों का तीन माह की समय सीमा में निराकरण के लिये विशेष अभियान चलायें। जनजाति क्षेत्रों में वृक्ष कटाई के नियमों में सरलीकरण करें। शहरी क्षेत्रों के आवारा पशुओं को आदिवासी क्षेत्रों में खेती के उपयोग के लिये देने के सुझाव को प्रयोग के तौर पर करें। बैठक में सदस्यों द्वारा कई सुझाव दिये गये। इन सुझावों में प्राकृतिक आपदा के दौरान वनाधिकार पट्टाधारियों को सामान्य किसानों की तरह मुआवजा दिये जाने, छोटे विकास कार्य आदिवासी परियोजना के माध्यम से कराने, जनपद स्तर पर आश्रम छात्रावास खोलने, आरक्षण के रोष्टर का पालन कराने, महुआ बोर्ड का गठन करने, एकलव्य विद्यालयों में योग्य शिक्षकों की नियुक्ति करने, आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने, आदिवासी क्षेत्रों में कुपोषण के विरूद्ध प्रभावी कार्यक्रम चलाना शामिल है। बैठक में अनुसूचित जाति- जनजाति कल्याण मंत्री श्री लालसिंह आर्य, पशुपालन, कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री अंतरसिंह आर्य, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री ओमप्रकाश धुर्वे, सांसद श्री फग्गन सिह कुलस्ते, अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री नरेन्द्र मरावी सहित परिषद के सदस्य विधायकगण शामिल हुए। इस मौके पर मुख्य सचिव श्री बी.पी, सिंह, पुलिस महानिदेशक श्री आर.के. शुक्ला सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

एलएन मेडिकल कॉलेज

  व्यापमं पीएमटी परीक्षा घोटाले के मामले में एलएन मेडिकल कॉलेज के चेयरमेन जयनारायण चौकसे को बुधवार दोपहर सीबीआई ने उनके घर से गिरफ्तार किया। जिसके बाद दोपहर में ही जिला कोर्ट की सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया। जहां से उनको 23 मार्च तक के लिए उनको न्यायिक हिरासत में भेजने के निर्देश दिए । जानकारी के अनुसार पीएमटी 2012 में सीबीआई द्वारा जयनारायण चौकसे को आरोपित बनाया गया। 6 मार्च को इस प्रकरण में उनकी अग्रिम जमानत को सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त कर दी थी। जिसके बाद से उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी। एलएन मेडिकल कॉलेज के चेयरमेन पर आरोप है कि उन्होंने संचाकल चिकित्सा शिक्षा( डीएमई) को मेडिकल प्रवेश प्रक्रिया की गलत जानकारी भेजी थी। जिसमें छात्रों को प्रवेश नहीं किया गया था। इस मामले में सीबीआई ने उनकेा आरोपित बनाया था। वह काफी समय से अग्रिम जमानत पर चल रहे थे। अग्रिम जमानत के निरस्त होने के बाद सीबीआई उनकी तलाश में थी। बुधवार को सीबीआई ने उनके घर से गिरफ्तार किया गया। जहां उनको स्पेशल सीबीआई जज एसके उपाध्याय क कोर्ट में पेश किया । जहां से उनको जेल भेजा गया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

भावांतर भुगतान योजना में लहसुन

  पंजीयन की कार्यवाही होगी 20 जिलों में  प्रति हेक्टेयर एवं प्रति क्विंटल लागत मूल्य की गणना के लिये समिति गठित    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर प्रदेश में भावांतर भुगतान योजना में लहसुन उत्पादकों के पंजीयन का कार्य 15 मार्च से शुरू हो रहा है। पंजीयन का कार्य 31 मार्च तक होगा। पंजीयन के संबंध में प्रदेश के 20 जिलों के कलेक्टरों को प्रमुख सचिव किसान-कल्याण तथा कृषि विभाग डॉ. राजेश राजौरा ने पत्र लिखकर आवश्यक निर्देश दिये हैं। लहसुन उत्पादक किसानों का पंजीयन एक हजार हेक्टेयर से अधिक लहसुन बोनी के 20 जिलों की प्राथमिक कृषि साख समितियों तथा मंडी समितियों में भावांतर भुगतान योजना पोर्टल पर किया जायेगा। जिन 20 जिलों में पंजीयन का कार्य होगा, उनमें नीमच, रतलाम, उज्जैन, मन्दसौर, इन्दौर, सागर, छिन्दवाड़ा, शिवपुरी, शाजापुर, राजगढ़, छतरपुर, आगर-मालवा, गुना, धार, देवास, सीहोर, रीवा, सतना, भोपाल और जबलपुर शामिल हैं। कृषि लागत की गणना के लिये समिति का गठन राज्य शासन ने प्रदेश में खरीफ एवं रबी फसलों की कृषि एवं उद्यानिकी फसलों के प्रति हेक्टेयर एवं प्रति क्विंटल लागत मूल्य की गणना के लिए समिति का गठन भी किया है। समिति की पहली बैठक 15 मार्च को होगी। समिति के अध्यक्ष कुलपति, राजमाता विजयाराजे सिंधिया, कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर होंगे। समिति के सदस्य सचिव संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास होंगे। समिति के अन्य सदस्य आयुक्त उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण, प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड, प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था हैं। प्रधान वैज्ञानिक कृषि अर्थशास्त्र राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। समिति के अन्य सदस्यों में श्री ओम ठाकुर (सिवनी), श्री नारायण सिंह पटेल (नरसिंहपुर) और श्री अश्विनी सिंह चौहान (उज्जैन) को शामिल किया गया है। समिति खरीफ एवं रबी फसलों की राज्य शासन द्वारा विर्निदिष्ठ की गई कृषि एवं उद्यानिकी फसलों की प्रति हेक्टेयर एवं प्रति क्विंटल मध्यप्रदेश की औसत लागत मूल्य की गणना कर राज्य शासन को गणना पत्रक अनुसार जानकारी 7 दिवस में प्रस्तुत करेगी।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

राज्यपाल पटेल से गुजरात के किसान प्रतिनिधि मंडल की सौजन्य भेंट राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मध्यप्रदेश में क्रियान्वित आत्मा प्रोजेक्ट में भाग लेने आये मेहसाना (गुजरात) के 50 किसानों के प्रतिनिधि मंडल ने आज राजभवन में सौजन्य भेंट की। राज्यपाल ने किसानों से कहा कि आत्मा प्रोजेक्ट से जो सीखा है, उसका स्वयं क्रियान्वयन करें और दूसरे किसान भाइयों को भी समझाएं। राज्यपाल श्रीमती पटेल ने किसानों से चर्चा करते हुए कहा कि किसान अपनी आय बढ़ाने के लिये अब पशुपालन और अन्य कारोबार पर भी ध्यान केन्द्रित करें। कृषि पर आधारित उद्योगों को अपनायें। श्रीमती पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश में पानी की कमी के बावजूद किसान खेती और इससे जुड़े कारोबार के जरिये अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं। राज्यपाल ने किसानों से आग्रह किया कि प्रधानमंत्री के 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' नारे पर अमल करें। प्रतिनिधि मंडल में शामिल किसान श्री जिगनेश चौधरी ने राज्यपाल को आत्मा प्रोजेक्ट के अध्ययन बारे में अपने अनुभव बताये। प्रतिनिधि मंडल ने जबलपुर, इंदौर और देवास का दौरा किया तथा वहां किसानों द्वारा खेती के साथ-साथ अन्य कारोबार अपनाकर आमदनी बढ़ाने के प्रयासों का अध्ययन किया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान

सहकारिता आंदोलन से जुड़े हजारों कार्यकर्ताओं ने माना मुख्यमंत्री का आभार मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सहकारिता गरीबी दूर करने का माध्यम है। मध्यप्रदेश सहकारिता के क्षेत्र में तेज गति से आगे बढ़ रहा है। सहकारिता आंदोलन को और तेज गति दी जायेगी। उन्होंने कहा कि विकास के नए क्षेत्रों में सहकारिता आंदोलन का हस्तक्षेप होगा। सहकारिता के माध्यम से प्रदेश को बदल देंगे। सहकारी मार्केटिंग सोसायटी में भी अशासकीय प्रशासक नियुक्त करने पर विचार किया जायेगा। श्री चौहान आज यहाँ निवास प्रांगण में एकत्र हुए जिला सहकारी बैंकों के अध्यक्षों और सहकारिता आंदोलन के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये ये कार्यकर्ता श्री रमाकांत भार्गव को अपेक्स बैंक का अध्यक्ष नियुक्त करने पर श्री चौहान का आभार व्यक्त करने और उनका अभिनंदन करने बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री निवास पहुँचे थे। श्री चौहान ने कहा कि किसानों से 2000 रूपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर गेंहूँ की खरीदी की जायेगी। किसानों की सारी समस्याओं का समाधान किया जायेगा। उन्होंने किसानों से कहा कि वे चिंता नहीं करें। उनकी हर समस्या का समाधान होगा। निकट भविष्य में मध्यप्रदेश सहकारिता में प्रथम स्थान पर होगा। सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री विश्वास सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व और मार्गदर्शन में प्रदेश में सहकारिता आंदोलन ने नये क्षेत्रों में प्रवेश किया है। भंडार गृह निगम के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र राजपूत, पूर्व विधायक श्री रमेश सक्सेना, सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक श्री नेमिचंद जैन, देपालपुर विधायक श्री मनोज पटेल और बड़ी संख्या में सहकारिता आंदोलन से जुड़े लोग उपस्थित थे।   भाजपा प्रदेश मंत्री श्री रघुनाथ भाटी ने आभार माना।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मातृ-भाषा का कोई विकल्प नहीं

  उच्च शिक्षा मंत्री  पवैया ने किया हिन्दी भाषा कार्यशाला का शुभारंभ  उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया ने कहा है कि माँ, मातृभूमि और मातृभाषा का कोई विकल्प नहीं हो सकता। श्री पवैया 'हिन्दी भाषा में तकनीकी, चिकित्सा एवं वैज्ञानिक लेखन, अनुवाद एवं प्रकाशन' विषयक दो दिवसीय कार्यशाला के शुभारंभ समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। कार्यशाला अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय और मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के तत्वाधान में हुई। श्री पवैया ने कहा कि हिन्दी छोटी भाषा नहीं है, इसमें बहुता समायी है। कार्यशाला से निकलने वाले निष्कर्षों को आगे ले जाना होगा। निरंतर हर तीन माह में पुन: विचार-मंथन कर इसे आगे बढ़ाना होगा। भाषा का व्यक्ति पर बहुत प्रभाव पढ़ता है। भाषा के जरिये विचारधारा को प्रवाहित किया जा सकता है। राज-भाषा या मातृ-भाषा के जरिये जनमानस में परिवर्तन आता है। उच्च शिक्षा मंत्री श्री पवैया ने कहा कि चिंतनीय विषय है कि आज पश्चिमी संस्कृति के सहारे आम आदमी जन्मदिन और शादी की वर्षगांठ मना कर खुशियां ढूंढ रहा है। समाज को बदलने के लिये किसी कानून अथवा डंडे की आवश्यकता नहीं होती। उन्होंने कहा कि शबरी के चार बेर खाकर भगवान श्री राम का पेट नहीं भरा; श्री राम ने सिर्फ समाज को बदलने और एक नई दिशा देने के लिये प्रतिकात्मक स्वरूप यह कार्य किया। श्री पवैया ने कहा कि दुनिया में सकल घरेलू अनुपात उन 20 देशों का ज्यादा है, जिन्होंने अपनी मातृभाषा को आजादी के बाद अपनाया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को विकल्प देने कि आवश्यकता है। साक्षात्कार में हिन्दी भाषा में जवाब देने वाले बच्चों का चयन भी होना चाहिए। उनको हिन्दी भाषी होने पर भी रोजगार के अवसर मिलना चाहिए। श्री पवैया ने कहा कि हिन्दी के लिए सकारात्मक पहल की जरूरत है। हिन्दी को हेय-दृष्टि से नहीं देखा जाना चाहिए। कार्यशाला में वैज्ञानिक तकनीकी शब्दावली आयोग नई दिल्ली के अध्यक्ष श्री अवनीश कुमार, मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक डॉ. नवीन चन्द्रा, हिन्दी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रामदेव भारद्वाज और कुलसचिव डॉ. एस.के. पारे उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

कटारे दुष्कर्म

  कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे दुष्कर्म मामले की पीड़ित छात्रा के एसआईटी ने वाइस सैंपल लिए गए। दरअसल इस हाईप्रोफाइल मामले में जहां विधायक के खिलाफ दुष्कर्म और अपहरण,का केस दर्ज है। वहीं पीड़िता पर भी क्राइम ब्रांच में अड़ी बाजी का प्रकरण कायम है। इस दौरान दोनों पक्षों की तरफ से करीब एक दर्जन ऑडियो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। उनकी सत्यता परखने के लिए पुलिस को वाइस सैंपल की जरूरत थी। एसआईटी प्रमुख एसपी(साउथ) राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि छात्रा के वाइस सैंपल गुरुवार को लिए गए हैं। इसके साथ ही पुलिस दोनों तरफ से दर्ज प्रकरणों के साक्ष्य जुटा रही है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 लेनिन

  त्रिपुरा में रूसी क्रांति के नायक लेनिन की प्रतिमा गिराए जाने को लेकर देशभर में हिंसा भड़क रही है। चेन्नई में प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश हुई। उसके बाद कलकत्ता में श्यामाप्रसाद मुखर्जी की मूर्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया। इसका असर मप्र में न हो इसके लिए पुलिस ने थानास्तर पर महापुरुषों की प्रतिमाओं की सुरक्षा के निर्देश जारी किए हैं। जानकारी के अनुसार माकपा ने बुधवार को भाजपा के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। माकपा ने शाहजहांनी पार्क में पोस्टर लगाकर इस प्रकार की हिंसा का विरोध किया। इसकी जानकारी लगने के बाद भोपाल पुलिस के आला अफसर भी सक्रिय हो गए। डीआईजी धर्मेंद्र चौधरी ने एसपी नार्थ और एसपी साउथ को अपने-अपने इलाके में महापुरुषों की प्रतिमाओं की सुरक्षा करने के निर्देश दिए। जिन चौक- चौराहों पर महापुरुषों की प्रतिमाएं लगी हैं, उस थाना क्षेत्र के टीआई की सुरक्षा की जिम्मेदारी रहेगी।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग: चौहान

जनसंपर्क अधिकारियों की सोशल मीडिया प्रशिक्षण कार्यशाला में मुख्यमंत्री  एमपी के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सोशल मीडिया का सकारात्मक  उपयोग व्यापक जनहित में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया अत्यधिक गतिशील मीडिया है। नकारात्मक घटनाओं और असत्य सूचनाओं के प्रसार को रोकने  के लिए सक्रिय, सचेत और सावधान रहकर तथ्यों को  तत्काल प्रकाश में लाना चाहिए। इससे समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने में मदद मिलेगी। श्री चौहान आज यहां जनसंपर्क अधिकारियों के लिये सोशल मीडिया पर प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। श्री चौहान ने कहा कि सोशल मीडिया में आम लोगों और सरकार के बीच संपर्क सेतु बनने की क्षमता है। लोगों को सरकार की प्रत्येक कल्याणकारी और विकास गतिविधियों की जानकारी होना जरूरी है। यह उनका अधिकार भी है। उन्होंने कहा कि सकारात्मक गतिविधियों को लोगों तक पहुंचाना और उन्हें समाचारों की प्राथमिकता बनाना बड़ा काम है। इसे थोड़ी-सी विशेषज्ञता और प्रशिक्षण से आसान बनाया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया का स्वभाव तेज गति से काम करने का है। इसलिये गलत सूचनाओं के प्रसार से भ्रम फैलता है। इससे निपटने के लिये समय पर सही तथ्यों को प्रस्तुत करना होगा। समाज के हित में जरूरी है कि समाज की सकारात्मक सोच बनाने वाले अच्छे और प्रेरणादायी समाचारों का तेजी से प्रसार हो। इसके लिये सक्रिय और सावधान रहते हुए दक्षता के साथ काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सकारात्मक कार्यों और सृजनात्मक विकास की रणनीतियों को मूल्य आधारित समाचार के रूप में प्रस्तुत करना चाहिए। श्री चौहान ने अनूठी योजनाओं और नवाचारी प्रयासों की चर्चा करते हुये कहा कि इन्हें आम हितग्राहियों तक पहुंचाने और नागरिकों को सूचना सम्पन्न बनाने के लिये सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग करना समय की आवश्यकता है। सरकार की नवाचारी और परिणामोन्मुखी योजनाओं की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया के सभी मंचों पर इनकी उपस्थिति होना चाहिए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इनका लाभ मिले। साथ ही आम नागरिकों और संभावित हितग्राहियों के विचारों से भी सरकार अवगत हो सके, ताकि समय पर तत्काल प्रभाव से आवश्यक सुधार किया जा सके। आयुक्त जनसंपर्क श्री पी.नरहरि ने अपने स्वागत भाषण में बताया कि विभिन्न विभागों की गतिविधियों और नवाचारी योजनाओं की सोशल मीडिया में प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। जिन हितग्राहियों ने सरकार की योजनाओं से लाभ लेकर अपना जीवन बदल लिया है, उन्हें भी सोशल मीडिया में सक्रिय रहकर अन्य लोगों को प्रेरित करने का आग्रह किया गया है। इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्री एस. के. मिश्रा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। अपर संचालक जनसंपर्क श्री सुरेश गुप्ता, अपर सचिव जनसंपर्क डॉ. एच.एल. चौधरी, कार्यकारी संचालक मध्यप्रदेश माध्यम श्री मंगला मिश्रा एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। संचालक जनसंपर्क श्री अनिल माथुर ने आभार व्यक्त किया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

एमपी में महिलाओं के विरुद्ध हिंसा रोकने शैफील्ड हैलम विश्वविद्यालय से हुआ एम.ओ.यू.

  भोपाल में महिलाओं के विरूद्ध हिंसा रोकने एवं सामुदायिक पुलिसिंग के क्षेत्र में कार्य योजना बनाने के लिये बुधवार को मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में मध्यप्रदेश पुलिस और शैफील्ड हैलम विश्वविदयालय (यूनाइटेड किंगडम) के साथ एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर हुए। शैफील्ड हैलम विश्वविदयालय का अध्ययन दल मध्यप्रदेश में महिलाओं के विरूद्ध हिंसा और अपराध रोकने के लिये वन स्टाप सेंटर स्थापित करने जैसे नवाचारी प्रयासों का अध्ययन करेगा और यूके के अनुभवों को साझा करेगा। यह अध्ययन दल मध्यप्रदेश पुलिस को प्रदेश की सामाजिक और आर्थिक पृष्ठभूमि में और प्रभावी रूप से कार्य करने के लिये सुझाव देगा। इसके अलावा पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने, उनके अधिकारों का संरक्षण करने और उनकी सुरक्षा के लिये राज्य सरकार के प्रयासों का अध्ययन करेगा। साथ ही, नव-नियुक्त पुलिस अधिकारियों और फील्ड में पदस्थ पुलिस अधिकारियों के लिये प्रशिक्षण की रूपरेखा भी तैयार करेगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश में महिलाओं की पुलिस में भर्ती में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है, ताकि वे स्वयं को सशक्त बनाने के साथ अपने अधिकारों की रक्षा भी कर सकें। अध्ययन दल ने विदिशा में स्थापित गुलमोहर महिला सुरक्षा केन्द्र की कार्य-प्रणाली के अध्ययन के साथ अनुसंधान काम की शुरूआत कर दी है। इस अवसर पर गृह मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह, अपर मुख्य-सचिव गृह श्री के.के. सिंह, पुलिस महानिदेशक श्री आर. के. शुक्ला, मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी श्री आदर्श कटियार और चीफ सुपरिटेंडेंट (महिला सुरक्षा) यू.के. सुश्री कैरी स्मिथ उपस्थित थीं।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

भाजपा नेता राजेंद्र नामदेव

  एसिड अटेक पीड़ित युवती से छेड़खानी मामले में आरोपी भाजपा के पूर्व नेता राजेंद्र नामदेव की अग्रिम जमानत अर्जी को अदालत ने खारिज कर दिया। अपर सत्र न्यायाधीश कुमुदनी पटेल ने शुक्रवार को आरोपी का अपराध गंभीर मानते हुए उसे जमानत का लाभ देने से इंकार कर दिया। पीड़ित युवती ने गुरुवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रकाश डामोर की अदालत में आवेदन देकर कहा था कि आरोपी उसे डरा धमकाकर केस वापस लेने का दबाव बना रहा है। गौरतलब है कि पीड़ित युवती पर वर्ष 2016 में अरेरा कॉलोनी क्षेत्र में उसके रिश्तेदार द्वारा एसिड अटैक किया गया था। उक्त घटना के बाद से ही पीड़ित युवती मध्यप्रदेश सिलाई कला बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष राजेन्द्र नामदेव के संपर्क में आई थी। गत रविवार को पीड़ित युवती ने आरोपी नामदेव के खिलाफ हबीबगंज थाने में छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था। आरोपी पर मामला दर्ज होने के बाद से ही उसे भाजपा की सदस्यता से भी निष्कासित कर दिया गया। इन्डेक्स कॉलेज के दो डॉ. ने किया सरेंडर , कोर्ट ने भेजा जेल पीएमटी 2012 घोटाले मामले में आरोपी इन्डेक्स मेडिकल कॉलेज की एडमिशन कमेटी सदस्य डॉ. केके सक्सेना और डॉ. विपिन गोथवाल ने शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। व्यापमं मामलों के विशेष न्यायाधीश दिनेश प्रसाद मिश्रा ने आरोपी डॉक्टरों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

भाजपा नेता राजेंद्र नामदेव

  एसिड अटेक पीड़ित युवती से छेड़खानी मामले में आरोपी भाजपा के पूर्व नेता राजेंद्र नामदेव की अग्रिम जमानत अर्जी को अदालत ने खारिज कर दिया। अपर सत्र न्यायाधीश कुमुदनी पटेल ने शुक्रवार को आरोपी का अपराध गंभीर मानते हुए उसे जमानत का लाभ देने से इंकार कर दिया। पीड़ित युवती ने गुरुवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रकाश डामोर की अदालत में आवेदन देकर कहा था कि आरोपी उसे डरा धमकाकर केस वापस लेने का दबाव बना रहा है। गौरतलब है कि पीड़ित युवती पर वर्ष 2016 में अरेरा कॉलोनी क्षेत्र में उसके रिश्तेदार द्वारा एसिड अटैक किया गया था। उक्त घटना के बाद से ही पीड़ित युवती मध्यप्रदेश सिलाई कला बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष राजेन्द्र नामदेव के संपर्क में आई थी। गत रविवार को पीड़ित युवती ने आरोपी नामदेव के खिलाफ हबीबगंज थाने में छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था। आरोपी पर मामला दर्ज होने के बाद से ही उसे भाजपा की सदस्यता से भी निष्कासित कर दिया गया। इन्डेक्स कॉलेज के दो डॉ. ने किया सरेंडर , कोर्ट ने भेजा जेल पीएमटी 2012 घोटाले मामले में आरोपी इन्डेक्स मेडिकल कॉलेज की एडमिशन कमेटी सदस्य डॉ. केके सक्सेना और डॉ. विपिन गोथवाल ने शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। व्यापमं मामलों के विशेष न्यायाधीश दिनेश प्रसाद मिश्रा ने आरोपी डॉक्टरों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

भाजपा नेता राजेंद्र नामदेव

  एसिड अटेक पीड़ित युवती से छेड़खानी मामले में आरोपी भाजपा के पूर्व नेता राजेंद्र नामदेव की अग्रिम जमानत अर्जी को अदालत ने खारिज कर दिया। अपर सत्र न्यायाधीश कुमुदनी पटेल ने शुक्रवार को आरोपी का अपराध गंभीर मानते हुए उसे जमानत का लाभ देने से इंकार कर दिया। पीड़ित युवती ने गुरुवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रकाश डामोर की अदालत में आवेदन देकर कहा था कि आरोपी उसे डरा धमकाकर केस वापस लेने का दबाव बना रहा है। गौरतलब है कि पीड़ित युवती पर वर्ष 2016 में अरेरा कॉलोनी क्षेत्र में उसके रिश्तेदार द्वारा एसिड अटैक किया गया था। उक्त घटना के बाद से ही पीड़ित युवती मध्यप्रदेश सिलाई कला बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष राजेन्द्र नामदेव के संपर्क में आई थी। गत रविवार को पीड़ित युवती ने आरोपी नामदेव के खिलाफ हबीबगंज थाने में छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था। आरोपी पर मामला दर्ज होने के बाद से ही उसे भाजपा की सदस्यता से भी निष्कासित कर दिया गया। इन्डेक्स कॉलेज के दो डॉ. ने किया सरेंडर , कोर्ट ने भेजा जेल पीएमटी 2012 घोटाले मामले में आरोपी इन्डेक्स मेडिकल कॉलेज की एडमिशन कमेटी सदस्य डॉ. केके सक्सेना और डॉ. विपिन गोथवाल ने शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। व्यापमं मामलों के विशेष न्यायाधीश दिनेश प्रसाद मिश्रा ने आरोपी डॉक्टरों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

mp-fasal nuksan

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने आज यहां ओला-वृष्टि से फसल को हुए नुकसान की समीक्षा करते हुए नुकसान का आकलन पूरी पारदर्शिता के साथ करने के निर्देश दिये हैं। श्री चौहान ने कहा है कि सर्वेक्षण दल में राजस्व के अलावा कृषि और पंचायत विभाग के मैदानी अमले, पंच-सरपंचों और अन्य जनप्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाये, ताकि आकलन में किसी भी किसान को कोई शिकायत नहीं रहे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि फसल के नुकसान का आकलन सार्वजनिक करने के लिये पंचायत भवनों की दीवारों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सर्वेक्षण की रिपोर्ट चस्पा करवाई जाये। प्राप्त आपत्तियों का तत्काल निराकरण कर रिपोर्ट में सुधार किया जाये। श्री चौहान ने कहा है कि प्रभावित किसानों के नुकसान की भरपाई हर हालत में होना चाहिये। बैठक में बताया गया कि फसल को हुए नुकसान के प्रारंभिक आंकड़ों में बदलाव हुआ है। अब प्रभावित गांवों की संख्या 621 से बढ़कर 984 हो गई है। बैठक में लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह, मुख्य सचिव श्री बी. पी. सिंह, अपर मुख्य सचिव वित्त श्री ए पी श्रीवास्तव, कृषि उत्पादन आयुक्त श्री पी सी मीना, प्रमुख सचिव कृषि श्री राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव राजस्व श्री अरूण पांडे, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री अशोक बर्णवाल, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री एस के मिश्रा, सचिव मुख्यमंत्री श्री विवेक अग्रवाल और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। ओलावृ‍ष्टि से फसल हानि का सर्वे सावधानीपूर्वक करें : मुख्य सचिव मुख्य सचिव बसंत प्रताप सिंह ने आज परख वीडियो कांफ्रेंस में जिला कलेक्टरों को निर्देशित किया कि प्रदेश में ओला वृष्टि की स्थिति और फसलों को हुई हानि का सर्वे सावधानीपूर्वक करें। सर्वे के लिये राजस्व, कृषि और पंचायत विभाग की टीम बनाई जाये जिसमें जनप्रतिनिधियों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाये। प्रमुख सचिव राजस्व श्री अरूण पाण्डे ने कहा कि फसलों के नुकसान के सर्वे में पारदर्शिता रखी जाये। सर्वे की सूची ग्राम पंचायतों में भी चस्पा की जाये। उन्होने बताया कि लघु और सीमांत किसानों को अब 50 प्रतिशत से अधिक फसल हानि होने पर सिंचित फसल के लिये 30 हजार रूपये और असिंचित फसल के लिये 16 हजार रूपये प्रति हेक्टेयर की दर से राहत दी जाएगी। अन्य कृषक (2 हेक्टेयर से अधिक भूमि धारित वाले) को सिंचित के लिये 27 हजार और असिंचित के लिये 13 हजार रूपये प्रति हेक्टेयर राहत राशि देने का प्रावधान किया गया है। प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती दीप्ति गौड़ मुखर्जी ने परीक्षाओं के मददे्नजर परीक्षा केंद्र के आसपास धारा 144 लगाने , सेक्टर मजिस्ट्रेट की डयूटी लगाने एवं परीक्षा कंट्रोल रूम बनाने के लिए कलेक्टरों को निर्देश दिये। प्रमुख सचिव उर्जा श्री आई.सी.पी. केशरी ने बताया कि पेयजल और परीक्षा को ध्यान में रखते हुये बकाया वाले ट्रांसफार्मर समय सीमा में कार्यशील कर दिये जायेंगे। प्रदेश मे अक्टूबर 2018 तक शत-प्रतिशत विद्युत कनेक्शन देने के निर्देश भी वीडियो काफ्रेंस में दिये गये। बंद नल-जल प्रदाय योजनाओं के संधारण की समीक्षा के दौरान सागर, टीकमगढ और विदिशा जिलों में कार्य को गति देने के निर्देश दिये गये। भावांतर भुगतान योजना में रबी-2018 में पंजीयन के लिये की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा के दौरान संचालक कृषि श्री मोहनलाल मीणा ने बताया कि पंजीयन 12 फरवरी से 12 मार्च तक होगा। मसूर, सरसों, प्याज और चना का पंजीयन किया जाना है । सॉइल हेल्थ कार्ड वितरण, मृदा परीक्षण तथा ई-नाम (नेशनल एग्रीकल्चर मार्केट) की प्रगति की भी समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत गर्भवती और धात्री महिलाओं के पंजीयन के लिये जिला कलेक्टरों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिये गये। सिंगरौली, टीकमगढ, बड़वानी, छतरपुर और शिवपुरी जिलों में विशेष प्रयास की आवश्यकता बताई गई। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य श्रीमती गौरी सिंह ने भिण्ड जिला अस्पताल की तर्ज पर जिला अस्पतालों को अपग्रेड करने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि जिला अस्पतालों के विकास कार्य के लिए विभाग द्वारा विशेषज्ञों की सेवायें ली जायेंगी। वीडियो काफ्रेंस में अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन श्री प्रभांशु कमल, प्रमुख सचिव महिला बाल विकास श्री जे.एन कन्सोटिया, प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री प्रमोद अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उप‍स्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

तीन करोड़ से ज्यादा मोबाइल का आधार नहीं

  मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में तीन करोड़ से अधिक मोबाइल कनेक्शन अब तक आधार से लिंक नहीं हो पाए हैं। केन्द्र सरकार के निर्देश पर सभी मोबाइल कनेक्शन को आधार से जोड़ने की कवायद आठ महीने से चल रही है। दोनों राज्यों में बीएसएनएल सहित सभी निजी कंपनियों के लगभग 7 करोड़ 27 लाख ग्राहक हैं। इनमें से 35-40 फीसदी कनेक्शन अब तक 'बेआधार" हैं। 31 मार्च के बाद ऐसे कनेक्शन डीएक्टिवेट करने का अल्टीमेटम है। दोनों राज्यों में सरकारी और निजी दूरसंचारकंपनियों के तमाम प्रयासों के बावजूद तीन करोड़ से ज्यादा ग्राहक अब तक आधार से नहीं जुड़ पाए हैं। आधार से लिंक करने की मियांद पहले 6 फरवरी 2018 तक थी, जिसे बढ़ाकर 31 मार्च कर दिया गया। साथ ही ग्राहकों को ईमेल और एसएमएस से भी मोबाइल कनेक्शन लिंक करने की सुविधा दे दी गई थी। अब तक कितने कनेक्शन ऑनलाइन लिंक हुए यह जानकारी सेंट्रल सर्वर से दूरसंचार महकमे के पास नहीं पहुंची है। बताया जाता है कि अब यह तारीख आगे बढ़ने की संभावना कम है। इसलिए जो कनेक्शन डीएक्टिवेट हो जाएंगे, उनके लिए क्या व्यवस्था रहेगी अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि यह सवाल अभी उठ रहा है कि दोनों राज्यों में आठ महीने में मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करने की यह स्थिति है तो डेढ़ महीने से भी कम समय में तीन करोड़ मोबाइल कनेक्शन कैसे जुड़ पाएंगे। दूरसंचार महकमे के आला अधिकारियों का कहना है कि अंतिम समय में ज्यादा लोग पहुंचते हैं इसलिए उम्मीद है कि मार्च में सवाधिक मोबाइलधारी आधार से जुड़ जाएंगे। सर्विस प्रोवाइडर के पास जाकर आधार से लिंक कराने की बाध्यता के बजाय ऑनलाइन सुविधा भी शुरू होने से ग्राहकों की परेशानी कम हो गई। दोनों राज्यों में नवंबर 2017 तक के आंकड़ों के अनुसार आइडिया के 2.58 करोड़ ग्राहक हैं। एयरटेल के 1.49 करोड़, जियो के 91लाख से अधिक, बीएसएनएल के 57.62 लाख, वोडाफोन के 64 लाख और टाटा डोकोमो के 33 लाख से अधिक ग्राहक बताए गए हैं। यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। अधिकारियों का कहना है कि ऑनलाइन व्यवस्था आसान है, लेकिन काफी उम्रदराज व अन्य ऐसे भी हैं जो नई तकनीक से दूर हैं। उन्हें मेनुअल ही आधार लिंक कराना पड़ रहा है। एसएमएस अथवा ईमेल के जरिए मोबाइल कनेक्शन को आधार से लिंक करने में खासतौर पर उन्हें ज्यादा दिक्कत होती है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

mp परिवहन

भोपाल समेत प्रदेश जिलों में संचालित यात्री बसों का किराया 40 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। गुरूवार को मंत्रालय में प्रमुख सचिव परिवहन मलय श्रीवास्तव और मप्र बस ऑनर्स एसोसिएशन, प्राइम रूट बस ऑनर्स, इंदौर संभाग बस एसोसिएशन सहित अन्य निजी बस संचालकों के बीच बैठक हुई। बस संचालकों ने डीजल के दाम व बसों के पार्ट्स बढ़ने के साथ ही साल 2015 से किराया नहीं बढ़ाए जाने का हवाला देते हुए बसों का किराया बढ़ाने की मांग रखी। प्रमुख सचिव ने एक महीने में किराया बढ़ाने पर विचार करने को कहा। इसके बाद बस एसोसिएशन ने किराया वृद्धि को लेकर 17 फरवरी को बस हड़ताल स्थगित कर दी। प्राइम रूट बस ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद शर्मा ने बताया कि बैठक में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर, ग्वालियर सहित अन्य जिलों से करीब 35 बस ऑपरेटर शामिल हुए। दोपहर 3 बजे बैठक शुरू हुई, जो शाम 4:30 बजे तक चली। परिवहन प्रमुख सचिव ने बसों का किराया बढ़ाने का आश्वासन दिया है। अभी 92 पैसे प्रतिकिलोमीटर के हिसाब से यात्रियों से किराया लिया जाता है। हमारी मांग है कि 1.28 पैसे तक किराया बढ़ाया जाए। जिस पर प्रमुख सचिव परिवहन ने एक महीने में किराया बढ़ाने पर सहमति जताई है। प्रमुख सचिव परिवहन मलय श्रीवास्तव ने बताया कि बस एसोसिएशन के साथ बैठक हुई है। उन्होंने साल 2015 से किराया रिवाइज नहीं करने का हवाला दिया। बस एसोसिएशन से ऐसे दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा है, जो आकड़ेवार महंगाई बताएं। इसके बाद किराया निर्धारण समिति की बैठक में बसों का किराया बढ़ाने का निर्णय लिया जाएगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

सरोजिनी नायडू कॉलेज

सरोजिनी नायडू कॉलेज के वार्षिकोत्सव में मुख्यमंत्री श्री चौहान  एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जब बेटियाँ सशक्त होंगी, तभी प्रदेश सशक्त होगा और आगे बढ़ेगा। श्री चौहान ने बेटियों से कहा कि सरकार हमेशा उनकी रक्षा करने, उन्हें आगे बढ़ने में सहयोग देने के लिये तैयार है। बेटियों की तरक्की में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जायेगी। उन्होंने बेटियों का आव्हान किया कि बड़ा लक्ष्य तय करें और आत्म-विश्वास के साथ कठिन परिश्रम करते हुए सफलता हासिल करें, सरकार हर कदम पर साथ देगी। उन्होंने कहा कि बेटियों के सहयोग से नये मध्यप्रदेश का निर्माण हो रहा है। श्री चौहान आज यहाँ स्थानीय सरोजिनी नायडू कन्या स्वशासी महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव 'अद्विता 2018' को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने बेटियों के हित में संचालित योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि महिलाओं को नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। स्थानीय निकायों में 50 प्रतिशत स्थान आरक्षित हैं। पूरी प्रतिभा के साथ बेटियाँ शासन-प्रशासन चला रही हैं। उन्होंने बेटियों से कहा कि बड़ी सोच रखें, आत्म-विश्वास रखें, आगे बढ़ने का रोडमैप बनायें और पूरी एकाग्रता तथा दृढ़ निश्चय के साथ सफलता हासिल करें। देश का गौरव बढ़ायें और प्रदेश की शान बन जायें। उन्होंने कहा कि बेटियाँ कमजोर नहीं होतीं, इसलिए हमेशा सकारात्मक सोचें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। उन्होंने गीता के श्लोक के माध्यम से समझाया कि अहंकार से दूर रहें, उत्साह से भरपूर रहें। कठिन परिश्रम करें और हर परिस्थिति में निरपेक्ष रहें। शुभांगी का इलाज कराएगी सरकार मुख्यमंत्री श्री चौहान समारोह में हाथीपाँव की बीमारी से पीड़ित छात्रा शुभांगी जैन से मिले। शुभांगी से चलते नहीं बन रहा था। मुख्यमंत्री ने कहा कि शुभांगी का पूरा इलाज सरकार द्वारा करवाया जायेगा। विधायक श्री सुरेन्द्रनाथ सिंह ने कहा कि बेटियों की पढ़ाई के लिये राज्य सरकार ने अभूतपूर्व काम किये हैं। उच्च शिक्षा संस्थानों में 70 प्रतिशत अंकों के साथ प्रवेश लेने पर शिक्षा का खर्च सरकार उठा रही है। प्राचार्या डॉ. मंजुला शर्मा ने प्रशासकीय प्रतिवेदन पढ़ा और महाविद्यालय की अकादमिक प्रगति की जानकारी दी। अतिथियों को स्मृति-चिन्ह भेंट किये गये। उच्च शिक्षा आयुक्त श्री नीरज मंडलोई भी में मौजूद थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

ias अशोक शाह

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान की पहल पर सामाजिक रूप से पिछड़े और शारीरिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को विकास की मुख्य-धारा से जोड़ने के प्रदेश सरकार के प्रयासों को राष्ट्रीय-स्तर पर भी सराहा गया है। प्रदेश को अनेक राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा भी गया है। सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग के माध्यम से 55 लाख जरूरतमंदों को 513 करोड़ की सहायता राशि विभिन्न योजनाओं में दी गई है। आयुक्त सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण श्री अशोक शाह ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत वर्ष 2006 से अभी तक करीब 4 लाख 27 हजार गरीब जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह के लिये 7 करोड़ 23 लाख रुपये से ज्यादा की राशि सहायता स्वरूप दी जा चुकी है। राज्य सरकार द्वारा सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए वर्ष 2012 से मुख्यमंत्री विवाह योजना के तहत करीब 10 हजार 678 मुस्लिम कन्याओं के निकाह के लिये 19 लाख 54 हजार की सहायता राशि दी गई है। इसी क्रम में सरकार द्वारा शारीरिक रूप से नि:शक्त व्यक्तियों के जीवन में खुशहाली लाने के लिये नि:शक्त विवाह प्रोत्साहन योजना प्रारंभ की गई है। योजना में करीब 10 हजार नि:शक्तजन को दो लाख रुपये के मान से लगभग 197 लाख की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना में लगभग 4 लाख 46 हजार खेतिहर मजदूरों को 192 करोड़ रुपये से ज्यादा की सहायता राशि दी गई है। यह सहायता बच्चों की छात्रवृत्ति, विवाह सहायता आदि के रूप में दी गई है। सामाजिक न्याय विभाग के माध्यम से 36 लाख हितग्राहियों को 116 करोड़ रुपये की पेंशन राशि ई-पेमेंट के माध्यम से उनके बैंक खातों में प्रतिमाह पहली तारीख को जमा करवाई जा रही है। पेंशन स्वीकृति प्रक्रिया को भी सरल बनाया गया है। साथ ही नि:शक्तजन एवं विधवा पेंशन की स्वीकृति के अधिकार पंचायत सचिव को प्रदान कर दिये गये हैं। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के प्रत्येक नि:शक्त व्यक्ति का डाटाबेस तैयार करने का विशेष कार्यक्रम तैयार किया गया है। यह प्रक्रिया फरवरी-2017 से प्रारंभ की गई। अभी तक एक लाख 67 हजार कार्ड पोर्टल के माध्यम से बनाये जा चुके हैं। इससे मध्यप्रदेश देश में सर्वाधिक यूनिक डिसएबिलिटी आई.डी. कार्ड जनरेट करने वाला राज्य बन गया है। राज्य सरकार के नि:शक्तजन कल्याण विभाग को उसकी कार्य-प्रणाली के लिये 'सर्वोत्तम नियोक्ता तथा प्लेसमेंट एजेंसी'' का वर्ष 2011-12 एवं वर्ष 2014-15 का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। वरिष्ठ नागरिकों की सेवाओं के लिये राष्ट्रीय 'वयोश्रेष्ठ सम्मान'' वर्ष 2013-14 में प्राप्त हुआ है। इसी प्रकार नेशनल ई-गवर्नेंस राष्ट्रीय पुरस्कार, वर्ष 2012-13 में स्पर्श पोर्टल, वर्ष 2015-16 में समग्र पोर्टल एवं वर्ष 2016-17 में स्टेट पेंशन पोर्टल के राष्ट्रीय पुरस्कार भी भारत सरकार द्वारा विभाग को दिये गये है  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

सीसीटीवी कैमरे

  कोचिंग केन्द्रों के आस-पास लगेंगे सीसीटीवी कैमरे  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने आज यहां स्थानीय माडल स्कूल में प्रेरणा संवाद के बाद विद्यार्थियों द्वारा पूछे गये सवालों के जवाब दिये और उनकी शंकाओं का समाधान किया। विद्यार्थियों ने लक्ष्य तय करने, समय का प्रबंधन करने, पढ़ाई के लिये दिनचर्या तय करने, स्कूलों में विद्यार्थियों की सुरक्षा और अच्छे नंबर लाने का तनाव दूर करने के तरीकों से संबंधित सवाल पूछे। मुख्यमंत्री ने एक शिक्षक, पालक और विद्यार्थियों के मामा के रूप में सहजता के साथ विद्यार्थियों के सवालों के जवाब दिये और उनकी शंकाओं का समाधान किया। सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के 11वीं कक्षा के छात्र श्री अंकित पटेल ने पूछा कि क्या मुख्यमंत्री बनने के लिये कोई लक्ष्य तय किया था। इस पर मुख्यमंत्री ने अपने गाँव में बचपन में खेती और मजदूरों का मेहनताना बढ़ाने के लिये किये आंदोलन की चर्चा की। उन्होंने कहा कि अन्याय को किसी भी रूप में सहना सही नहीं है। उन्होने कहा कि किसी भी काम के प्रति लगन और प्रतिबद्धता जरूरी है, यही काम आती है। डी.ए.वी. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टी.टी.नगर की कॉमर्स संकाय की 12वीं कक्षा की छात्रा सुश्री दिपांशी पांडे ने स्कूलों में विद्यार्थियों की विशेष रूप से बेटियों की सुरक्षा के संबंध में सवाल किये। मुख्यमंत्री ने बताया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा संबंधी सभी उपायों को सुदृढ़ किया गया है। छात्रावासों में प्रवेश द्वार पर सीसीटीव्ही कैमरे लगाये जा रहे हैं। छात्रावास आने-जाने वाले रास्तों में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जा रही है। उन्होंने बेटियों की गरिमा को धूमिल करने वाले दरिदों को फाँसी की सजा देने के लिये बनाये गये कानूनी प्रावधान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि समाज को भी नैतिक आंदोलन चलाने की आवश्यकता है। इससे सुरक्षा के लिये एक स्वस्थ वातावरण बनेगा। सिर्फ कर्म पर ध्यान दें सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय के 11वीं के छात्र श्री आनंद लोधी ने मुख्यमंत्री से पूछा कि एक दिन में बहुत सारे काम करने के बावजूद उन्हें तनाव क्यों नहीं होता। इस पर मुख्यमंत्री ने गीता का श्लोक पढ़ते हुये बताया कि सिर्फ कर्म करने पर हमारा अधिकार है, परिणाम पर नहीं। इसलिये परिणाम पर ध्यान केन्द्रित करने के बजाय अपने कर्म पर ध्यान दें और यही दृष्टि जीवन में अपनायें तो तनाव नहीं होगा। दसवीं कक्षा की छात्रा सुश्री पूजा कानस ने मुख्यमंत्री से कहा कि हर स्कूल में खेल सुविधा और खेल के मैदान होना चाहिये। इस पर सहमति व्यक्त करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी जरूरी है। शासकीय विद्यालयों में खेल सुविधाएँ उपलब्ध कराई जायेंगी। मन को स्वस्थ रखने के लिये खेलों से जुड़े रहना जरूरी है। मॉडल हायर सेकेण्डरी स्कूल के श्री ऋतिक विश्वकर्मा ने मुख्यमंत्री से पूछा कि यदि अच्छे नंबर नहीं आ पाये तो माता-पिता की क्या प्रतिक्रिया होना चाहिये। इस पर मुख्यमंत्री ने सभी अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को किसी भी प्रकार का तनाव नहीं दें। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि माता-पिता केवल लाड़-प्यार के कारण बच्चों को डाँटते है ताकि वे सजग और चैतन्य रहें। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि केवल मेहनत और अच्छे से अच्छे प्रदर्शन की कोशिश करें, अच्छे नंबर अवश्य आयेंगे। विद्या विहार हायर सेकेण्डरी स्कूल की 11वीं की छात्रा सुश्री प्रियंका ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि ज्यादा से ज्यादा बच्चे इंजीनियरिंग की शिक्षा लें, इसके लिये आईआईटी में सीट बढ़ाई जानी चाहिये। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसदिशा में कोशिश की जायेगी। सुभाष उत्कृष्ट हायर सेकेण्डरी स्कूल के 11वीं के छात्र श्री शिवालाल मंडलोई ने मुख्यमंत्री से पूछा कि शिक्षा व्यवस्था में व्यवहारिक शिक्षा को शामिल करने के लिये कौन से सुधार किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के तीन उद्देश्य है ज्ञान देना, कौशल देना और नागरिक संस्कार देना। उन्होंने कहा कि वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में हम ज्ञान दे रहें हैं। अब कौशल देने पर भी ध्यान केन्द्रित किया गया है। भोपाल में 600 करोड़ रूपये की लागत से ग्लोबल स्किल संस्थान जुलाई से काम करना शुरू कर देगा। इसके अलावा उत्कृष्ट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खोले जा रहे हैं। शिक्षा पद्धति को मूल्य आधारित बनाने के लिये कोशिश की जा रही है। स्कूल-कॉलेजों में कॅरियर परामर्श की व्यवस्था भी की जा रही है। डी.ए.वी हायर सेकेण्डरी स्कूल की 12वीं की छात्रा सुश्री मोनिका यादव ने सवाल किया कि शालाओं में विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिये सरकार ध्यान दे रही है, लेकिन कोचिंग संस्थाओं के आस-पास सुरक्षा व्यवस्था के लिये कौन से उपाय किये जा रहे हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने बताया कि जिन शहरों में कोचिंग केन्द्र हैं, उनके आने-जाने वाले रास्तों पर सीसीटीव्ही कैमरे लगाने और वहाँ पर लगातार पुलिस पेट्रोलिंग की व्यवस्था की जायेगी। इसके अलावा डॉयल-100 वाहनों को भी विशेष निर्देश इस संबंध में दिये गये हैं। जरूरी है समय प्रबंधन मे-फ्लावर स्कूल के 9वीं कक्षा के छात्र श्री अंकित ने पूछा कि व्यवहारिक ज्ञान देने के लिये कौन-कौन से प्रयास किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार करते हुए पढ़ाई के तरीकों में बदलाव लाने पर विचार किया जा रहा है। मॉडल हायर सेकेण्डरी स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा सुश्री गुंजन बघेल ने मुख्यमंत्री से समय प्रबंधन के संबंध में सवाल करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री के नाते वे स्वयं अपना समय प्रबंधन कैसे करते हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने सुबह साढ़े पाँच बजे से लेकर रात साढ़े ग्यारह बजे तक की दिनचर्या और कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तार से बताया। इसमें सुबह सैर करना, योग एवं प्राणायाम करना, प्रशासनिक कार्यों की तैयारी-बैठकें करना और प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से संवाद करना, लोगों-प्रतिनिधि मंडलों और विभिन्न संगठनों से मिलना, मंत्रालय में शासकीय कार्य का संपादन करना जैसे कार्यों को विस्तार से बच्चों को बताया। उन्होंने यह भी बताया कि किस प्रकार जिलों के दौरों के समय आम लोगों से जिले में सुशासन के स्तर और नये विकास कार्यक्रमों एवं योजनाओं की आवश्यकता के संबंध में जानकारी मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि एक मुख्यमंत्री और अभिभावक के रूप में वे अपने परिवार के लिये कैसे समय निकालते हैं और किस प्रकार सार्वजनिक और निजी जीवन में संतुलन बनाये रखते हैं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

शिवराज सिंह

  मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रेरणा संवाद में विद्यार्थियों को बताये सफलता के सूत्र  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने आज यहाँ माडल हायर सेकेण्डरी स्कूल में प्रेरणा संवाद कार्यक्रम में शालेय विद्यार्थियों से प्रेरक संवाद करते हुए उन्हें परीक्षाओं में सफल होने तथा उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। माडल स्कूल में अपने छात्र जीवन के अनुभवों को विद्यार्थियों के साथ साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने परीक्षाओं में शानदार सफलता के लिये उन्हें महत्वपूर्ण सूत्र बताये। इस कार्यक्रम को दूरदर्शन और आकाशवाणी के माध्यम से सभी जिलों के विद्यार्थियों ने सुना। मुख्यमंत्री ने सफलता के अमूल्य मंत्र बताते हुये कहा कि सबसे जरूरी है - आत्मविश्वास क्योंकि आत्मविश्वास से शक्ति मिलती है और अपनी क्षमता पहचानने का ज्ञान बढ़ता है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद का उदाहरण देते हुये कहा कि हर विद्यार्थी में भरपूर क्षमता और प्रतिभा है। सिर्फ इसे पहचानकर आगे लाने की आवश्यकता है। उन्होंने तुलसीदास द्वारा रामायण की रचना करने और महाकवि कालिदास का उदाहरण देते हुये कहा कि इन दो महान व्यक्तियों में भरपूर क्षमता और प्रतिभा थी। जिसे उन्होंने स्वयं पहचाना और आज पूरी दुनिया उनका साहित्य पढ़ती है। मुख्यमंत्री ने अपनी कक्षा ग्यारवीं-डी का स्मरण करते हुए कहा कि 11वीं की परीक्षा के समय वे आपातकाल का विरोध करते हुये जेल चले गये थे, लेकिन आत्मविश्वास के साथ पूरी मेहनत करके परीक्षा दी और भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र तथा जीव विज्ञान में अच्छे नंबरों से उत्तीर्ण हुये। उसके बाद दर्शन शास्त्र में स्नातकोत्तर में भी अच्छे नंबरों से पास हुये। श्री चौहान ने विद्यार्थियों से कहा कि आत्मविश्वास के साथ सबसे जरूरी है लक्ष्य तय करना। उन्होंने कहा कि लक्ष्य तय किये बिना काम करने से अपेक्षित परिणाम नहीं मिलते। लक्ष्य हमेशा ऊँचा होना चाहिये। उन्होंने कहा कि लक्ष्य तय करने के साथ ही उसे प्राप्त करने का एक रोडमैप बनाना भी जरूरी है। अपने बनाये रोडमैप पर बिना किसी भटकाव के चलना आवश्यक शर्त है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई में कभी-कभी मन भटकना स्वाभाविक है। इसलिये सचेत रहते हुए मन की एकाग्रता जरूरी है। उन्होंने अपने पढ़ाई के दिनों को याद करते हुये बताया कि कैसे परीक्षा के समय मन के भटकाव पर उन्होंने दृढ़ निश्चय के साथ काबू किया। श्री चौहान ने कहा कि लक्ष्य पर एकाग्रता से सफलता मिलती है। उन्होंने गुरू द्रोणाचार्य और शिष्य अर्जुन की कथा सुनाते हुये कहा कि अपने लक्ष्य पर एकाग्र होने और अपनी पूरी ऊर्जा का उपयोग करने से सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे हमेशा सकारात्मक सोच और ऊर्जा से भरे रहें। किसी भी प्रकार के नकारात्मक विचारों से दूर रहें। खूब पढ़ें, आगे बढ़ें और प्रसन्नता के साथ सार्थक जीवन जीने का मार्ग तय करें। उन्होंने कहा कि सरकार ने ऐसे सभी उपाय किये हैं जिससे विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने और आगे बढ़ने में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आये। उन्होंने मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना का संदर्भ देते हुये कहा कि 70 प्रतिशत अंकों के साथ राष्ट्रीय स्तर के उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रवेश लेने पर उच्च शिक्षा की पढ़ाई का खर्च सरकार भरेगी। उन्होंने विद्यार्थियों का आव्हान किया कि वे 85 प्रतिशत नंबर लायें और प्रोत्साहन के रूप में सरकार से लेपटॉप भी प्राप्त करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के बच्चों में इतनी क्षमता और प्रतिभा है कि वे बड़े से बड़े पदों पर पहुंच सकते हैं। विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के सपने को पूरा करने के लिये सरकार हर जरूरी कदम उठायेगी। उन्होंने विद्यार्थियों का आव्हान किया कि अपने बुजुर्गों, माता-पिता और शिक्षकों का सम्मान करें। उन्होंने अपने शिक्षक श्री रतनचंद्र जैन का उल्लेख करते हुये बताया कि कैसे उन्होंने पढ़ना, भाषण देने की कला एवं रामायण की चौपाई का व्याख्यान करना सिखाया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि उत्साहपूर्वक प्रसन्नता के साथ पढ़ाई करें। इससे पहले मुख्यमंत्री ने मॉडल स्कूल में स्थापित स्मार्ट क्लास रूम और ई-लायब्रेरी का अवलोकन किया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री कुँवर विजय शाह, तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दीपक जोशी, माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष श्री एस.आर. मोहंती, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती दीप्ति गौड़ मुखर्जी उपस्थित थे। एक क्लिक में 50 लाख विद्यार्थियों को मिली 344 करोड़ की राशि प्रेरणा संवाद के पहले मुख्यमंत्री ने शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिये बनाये गये सूचना प्रौद्योगिकी आधारित नवाचारों का शुभारंभ किया। उन्होंने मिशन वन-क्लिक योजना के अंतर्गत 50 लाख विद्यार्थियों को 344 करोड़ रुपये की राशि एक क्लिक में उनके खातों में ट्रांसफर की। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2010 से शिक्षा विभाग द्वारा विभागों की 30 प्रकार की छात्रवृत्तियों का वितरण शिक्षा पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है। इससे पहले यह राशि कोषालय से बिल द्वारा विद्यार्थियों को दी जाती थी। अब इन सभी छात्रवृत्तियों का भुगतान मिशन वन-क्लिक के माध्यम से बैंको द्वारा सीधे छात्रों के खाते में किया जा रहा है। पिछले दो वर्षों में एक करोड़ 60 लाख विद्यार्थियों को एक हजार 42 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई हैं। शाला सिद्धि अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने 'शाला सिद्धि अभियान'' कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसमें 46 मानकों पर शालाओं का मूल्यांकन होगा। इनके आधार पर शालाओं का अकादमिक उन्नयन किया जायेगा। अच्छा कार्य कर रही शालाओं का प्रोत्साहन किया जायेगा और उन्हें शाला-सिद्धि पुरस्कार दिया जायेगा। उन्होने एम.पी. कैरियर मोबाइल एप का भी शुभारंभ किया। दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को उनके कैरियर संबंधी मार्गदर्शन के लिये 'एम.पी. कैरियर मोबाइल एप' तैयार किया गया है। इसके माध्यम से सभी विद्यार्थियों का अभिरुचि परीक्षण करके नये सत्र में अप्रैल माह में विद्यार्थियों को रिपोर्ट दी जायेगी तथा रिपोर्ट के आधार पर पालकों एवं विद्यार्थियों की काउंसिलिंग भी की जायेगी। इसी प्रकार विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान 'विमर्श पोर्टल' के माध्यम से किया जायेगा। इस पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थी महत्वपूर्ण विषयों पर वीडियो देख पायेंगे और मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकायें, पुराने प्रश्नपत्र तथा मॉडल उत्तर आदि जान सकेंगे। इस पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षक एवं स्कूलों को भी अकादमिक दृष्टि से सुदृढ़ बनाया जायेगा। वर्ष में दो बार स्कूल अपना स्व-मूल्यांकन भी इसके माध्यम से कर सकेंगे। 10वीं-12वीं के परीक्षा परिणामों के विश्लेषण के लिये सी.एम. डेशबोर्ड का शुभारंभ किया गया। इससे शैक्षणिक गुणवत्ता के लिये कदम उठाये जायेंगे। उन्होने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब भी दिये। विद्यार्थियों से संवाद के बाद उन्होंने छठवीं और नवीं के विद्यार्थियों को नि:शुल्क सायकिलें प्रदान की। लोक शिक्षण आयुक्त श्री नीरज दुबे ने आभार व्यक्त किया।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 विधायक हेमंतकटारे  रेप  मामला

    छात्रा की मां की शिकायत पर विधायक के खिलाफ अपहरण और अड़ीबाजी का मामला भी दर्ज अटेर से कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे को ब्लैकमेल करने के आरोप में जेल में बंद छात्रा की शिकायत पर विधायक कटारे के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। छात्रा की मां की शिकायत पर भी विधायक के खिलाफ अपहरण और अड़ीबाजी का मामला रजिस्टर्ड हो गया है। जेल से शिकायत के बाद दुष्कर्म का केस दर्ज होने का संभवतः यह पहला मामला है। 24 जनवरी को क्राइम ब्रांच ने विधायक कटारे की शिकायत पर एक 21 वर्षीय छात्रा को ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसके पास से अड़ी डालकर वसूले गए 5 लाख रुपए भी बरामद किए गए थे। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने आरोपी छात्रा को 25 जनवरी को कोर्ट में पेश किया था। जहां से उसे 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया था। भोपाल व दिल्ली में किया दुष्कर्म सेंट्रल जेल में बंद छात्रा ने जेल से हस्त लिखित शिकायत डीआईजी धर्मेंद्र चौधरी को भेजी थी। उसे जांच के लिए एएसपी धर्मवीरसिंह को दिया था। जांच के बाद गुरुवार रात विधायक कटारे के खिलाफ महिला थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया। छात्रा ने आरोप लगाया गया है कि कटारे ने उससे कई बार बलात्कार किया और बाद में उसे एक झूठे मामले में फंसा दिया। युवती ने शिकायत में बताया है कि एक एनजीओ के कार्यक्रम में कटारे से उसकी मुलाकात हुई थी। उन्होंने उसका नंबर लिया था और पहली बार उनके अरेरा कॉलोनी स्थित जिम में उससे दुष्कर्म किया था। इस दौरान कटारे ने उसके कुछ फोटो ले लिए थे। उन्हें सार्वजनिक करने की धमकी देकर बाद में कई बार उससे दुष्कर्म किया। एक बार वह उसे जबरदस्ती दिल्ली भी ले गए थे। वहां एक होटल में भी उसके साथ रेप किया था। इस मामले में एसपी (साउथ) राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि कटारे के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। इस मामले में छात्रा के कोर्ट में बयान दर्ज कराएंगे। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। छात्रा की मां ने 31 जनवरी को डीआईजी भोपाल को एक लिखित शिकायत की थी। उसमें आरोप लगाया था कि 27 जनवरी को दिन में विधायक हेमंत कटारे अपने तीन साथियों के साथ उसके घर पहुंचे थे। वह डरा-धमकाकर उसे जबरन अपने साथ ले गए थे। इस दौरान उनसे कुछ कागजातों पर साइन भी कराए गए थे। साथ ही धमकी देते हुए उनके पक्ष में एक वीडियो तैयार किया था। इसके बाद वे लोग उसे छोड़कर चले गए थे। इस मामले में थाना स्टेशन बजरिया में विधायक कटारे के खिलाफ अपहरण और अड़ीबाजी का केस दर्ज कर लिया गया है। डीआईजी धर्मेंद्र चौधरी ने बताया छात्रा द्वारा जेल से भेजी गई लिखित शिकायत और छात्रा की मां के द्वारा की गई शिकायत की जांच के बाद विधायक हेमंत कटारे के खिलाफ अलग-अलग थानों में दुष्कर्म और अपहरण,अड़ीबाजी का केस दर्ज किया गया है।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

बजट नए भारत के निर्माण की मजबूत आधारशिला वाला:शिवराज

  केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा पेश किए गए साल 2018-19 के आम बजट को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नए भारत के निर्माण की मजबूत आधारशिला बताया। इसके अलावा प्रदेश के जनसम्पर्क मंंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र और नगरीय प्रशासन मंत्री माया सिंह ने भी बजट को बहुत लाभकारी बताया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ट्वीट करते करते हुए जेटली के बजट 2018 पर अपनी प्रतिक्रिया दी। ट्वीट करते हुए उन्होंने बजट में महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों को लेकर किए गए प्रावधान को काफी अच्छा बताया। उन्होंने कहा कि इस बजट में सभी वर्गों के लिए जो प्रावधान किए गए उनसे देश नए आर्थिक युग में प्रवेश करेगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 डॉ. नरोत्तम मिश्र

   जनसम्पर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने संसद में पेश किए गए केन्द्रीय बजट को मध्यम और निर्धन वर्ग के लिए लाभकारी बताया है। डॉ.मिश्र ने कहा है कि केन्द्रीय बजट, सरकार की जनहितकारी नीतियों की वास्तविक अभिव्यक्ति है। इस बजट में अन्त्योदय पर विशेष ध्यान दिया गया है जो सरकार का प्रमुख लक्ष्य भी है। जनसम्पर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने कहा है कि केन्द्रीय बजट वर्ष-2018-19 के माध्यम से कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने के साथ ही प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, जन-औषधि केन्द्रों को और कारगर बनाने, उज्जवला और सौभाग्य योजनाओं के माध्यम से नागरिकों को अधिक सुविधाएं प्रदान करने, प्रधानमंत्री आवास योजना में गरीबों को मकान उपलब्ध करवाने, मध्यम वर्ग के लिए भी आवास योजना में कम ब्याज दर की व्यवस्था, नया ग्रामीण बाजार बनाने के एलान और पासपोर्ट तैयार करने जैसे कार्यों को सीधे जनता के पक्ष में लागू करने की व्यवस्था की गई है। डॉ. मिश्र ने कहा है कि किसानों की आमदनी को आने वाले चार वर्ष में दोगुना करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं केन्द्र सरकार द्वारा की जा रही हैं। उन्होंने कहा है कि बजट में समर्थन मूल्य में बढ़ोत्तरी, मेगा फूड पार्क निर्माण, किसानों के लिए पशुपालक कार्ड, बांस मिशन के माध्यम से नवीन गतिविधियों की शुरूआत, खेती के लिए कर्ज की बेहतर व्यवस्था और सब्जी उत्पादन के लिए आवश्यक वित्त व्यवस्था का ध्यान रखा गया है। यह बजट गांव के विकास की रफ्तार को तेज करने वाला बजट है। जनसम्पर्क मंत्री ने कल्याणकारी केन्द्रीय बजट के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

अन्तर्राष्ट्रीय कछुआ तस्कर मुर्गेसन एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार

मध्यप्रदेश एसटीएफ की बड़ी कामयाबी  मध्यप्रदेश वन विभाग की एसटीएफ टीम ने अन्तर्राष्ट्रीय कछुआ तस्कर मनिवन्नम मुर्गेसन को कल चैन्नई से गिरफ्तार कर आज सागर के विशेष न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायालय ने एसटीएफ को मुर्गेसन 5 दिन की रिमाण्ड पर सौंपा है।  एसटीएफ, वाईल्ड लाईफ क्राईम कंट्रोल ब्यूरो, यू.पी. एसटीएफ पुलिस और इन्टरपोल को मनिवन्नम मुर्गेसन की लम्बे समय से तलाश थी। दुर्लभ प्रजाति के कछुए की तस्करी में मुर्गेसन का नाम दुनिया में तीसरे नम्बर पर है। यह भारत में अवैध बाजार का सरगना माना जाता है। मुर्गेसन का नाम सबसे पहले आगरा के अजय चौहान से रेडक्राउन रूटेड कछुए की तस्करी संबंधी पूछ-ताछ के दौरान सामने आया था। पिछले दिनों कोलकता से एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार किये गये मोहम्मद इरफान से की गई पूछ-ताछ के दौरान भी मुर्गेसन के नाम का खुलासा हुआ था। सिंगापुर में रहने वाले व्यापारी मुर्गेसन का अवैध व्यापार सिंगापुर सहित थाइलैंड, मलेशिया, मकाऊ, हांगकांग, चीन और मेडागास्कर में फैला हुआ है। मुर्गेसन की गिरफ्तारी अन्तर्राष्ट्रीय वन्य प्राणी तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने में काफी महत्वपूर्ण होगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

नगरीय निकाय चुनाव

  नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के लिए हुए चुनाव में कुछ पर कांग्रेस तो कुछ पर भाजपा ने बाजी मारी। भाजपा ने सेंधवा, पीथमपुर, नगर पालिका परिषद और ओंकारेश्वर, पलसूद, पानसेमल, कुक्षी, डही और धामनोद नगर परिषद सीट पर कब्जा किया। वहीं कांग्रेस ने धार, राघौगढ़ व नगर पालिका परिषद और अंजड़, खेतिया, धरमपुरी, राजगढ़, सरदारपुर नगर परिषद पर जीत दर्ज की। अनूपपुर की जैतहरी नगर परिषद सीट पर निर्दलीय नवरत्नी शुक्ला विजयी हुए। अकोड़ा नगर परिषद (भिंड) - भरी कुर्सी ( अध्यक्ष संगीता यादव की वापसी) करनावद नगर परिषद (देवास) - खाली कुर्सी (अध्यक्ष कांताबाई पाटीदार को हटाया) खिलचीपुर नगर परिषद (राजगढ़) - खाली कुर्सी ( अध्यक्ष दीपक नागर को हटाया) सेंधवा नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार बसंती बाई निर्विरोध जीती हैं। इसी के साथ कुल 24 वार्डों में से 11 वार्डों पर निर्विरोध चुनाव हुए। अब केवल 13 वार्डों के लिए मतगणना हुई जिसमें वार्ड 9 में भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। वार्ड 11 में कांग्रेस के वली को जीत मिली। वार्ड 15 में भाजपा के इमरान ने जीत दर्ज की। वार्ड 24 में भाजपा के शकील और वार्ड 3 में कांग्रेस के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। वार्ड 14 कांग्रेस इलमुद्दीन ने जीत दर्ज की। वार्ड 4, 22 और 18 बीजेपी जीती। अनूपपुर : जैतहरी नगर पंचायत चुनाव की मतगणना में निर्दलीय प्रत्याशी नवर्तनी शुक्ला ने जीत दर्ज की, उन्हें 2027 मत मिले। शुक्ला ने भाजपा की सुनीता जैन को 898 मतों से पराजित किया। सुनीता जैन को 1129 मत मिले, कांग्रेस की गीता सिंह 980 मत प्राप्त कर तीसरे नंबर पर रहीं। यहां भाजपा के 4, कांग्रेस के 6 और निर्दलीय 5 पार्षद जीते।ओंकारेश्वर नगर परिषद में भाजपा के अंतर सिंह 1622 मतों से जीते।15 वार्डों में 12 में भाजपा 3 में कांग्रेस जीते।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

आईपीएस सर्विस मीट की रंगारंग सांस्कृतिक संध्या

मुख्यमंत्री  चौहान ने सांस्कृतिक संध्या के विजेताओं को किया सम्मानित  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान  आज यहां पुलिस ऑफिसर्स मेस के प्रांगण में आयोजित तीसरी आई.पी.एस. सर्विस मीट पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में शामिल हुए। उन्होंने प्रतिभागियों के आग्रह पर ' नदिया चले चले रे धारा ' गीत गाया। मुख्यमंत्री ने कहा पुलिस अधिकारियों में सांस्कृतिक प्रतिभा है। उन्होंने कहा कि नागरिकों को प्रदेश पुलिस पर गर्व है। पुलिस महानिदेशक श्री आर.के.शुक्ला ने मुख्यमंत्री  और श्रीमती साधना सिंह चौहान का स्वागत किया। विभिन्न जोन से आये पुलिस अधिकारियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। विभिन्न अंचलों के लोकनृत्यों  की प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र थी। मुख्यमंत्री ने विभिन्न जोन की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के विजेताओं को सम्मानित किया। इंदौर जोन प्रथम, भोपाल  दूसरे और  महाकौशल तीसरे स्थान पर रहा।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

जनसेवा के लिये है पुलिस:शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पुलिस जनसेवा के लिये है। पुलिस की सेवा को नौकरी नहीं माना जा सकता। लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी मिलना बहुत सौभाग्य की बात है। पुलिस का कर्तव्य किसी भी अन्य सेवा से अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि सामाजिक जटिलताओं का कुशलतापूर्वक सामना करते हुए आमजन का विश्वास जीतना होगा। अधिकारी धैर्य, उत्साह और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्य करें। मन, मस्तिष्क और शरीर को चुस्त-दुरूस्त रखने के लिये योग, व्यायाम और मनोरंजन की गतिविधियों में भी शामिल हों। मुख्यमंत्री ने पुलिस बल में अवकाश की संकल्पना पर विचार करने की जरूरत बतायी। श्री चौहान आज विधानसभा सभागार में तृतीय आई.पी.एस. ऑफीसर्स मीट के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में आत्मीयता के भाव से सरकार चलाने का प्रयास किया गया है। मध्यप्रदेश पुलिस ने अनेक ऐसे कार्य किये हैं, जिन पर गर्व किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि समस्याएं आती रहती हैं, जरूरत उनके समाधान के निरंतर प्रयास की है। चुनौतियों का सामना विशेषज्ञता के साथ किया जाना चाहिये। पुलिस अधिकारियों के समूह बनाकर विषयवार होने वाले चिंतन के निष्कर्षों पर मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर रोडमैप का निर्माण करेंगे। पुलिस और जनता के मध्य दूरियों को कम करने के लिये सामुदायिक पुलिसिंग के प्रयोग किये गये हैं। इन्हें और अधिक विस्तारित करना होगा। श्री चौहान ने आईपीएस मीट के आयोजन की सराहना करते हुये कहा कि संगोष्ठी के विषय समसामयिक और सराहनीय हैं। आज पूरी दुनिया के सामने कट्टरवाद की चुनौती है। लोगों को अलग-अलग बाँटने की कोशिशें लोकतंत्र के लिये घातक हैं। इनका सामना करने के लिये जरूरी है कि उदारवादी दृष्टिकोण को प्रसारित किया जाये। भारतीय समाज और संस्कृति में एक ही चेतना की मान्यता है, जिसमें भेदभाव के लिये कोई स्थान नहीं है। सामाजिक समरसता का संदेश देने के लिये ही एकात्म यात्रा का आयोजन किया गया है। संगोष्ठी का मंथन निश्चय ही इस दिशा में सार्थक पहल होगा। मुख्यमंत्री ने अखिल भारतीय पुलिस अधिकारी सेवा संघ के अध्यक्ष श्री संजय राणा को जन्मदिन की बधाई भी दी। विधानसभा अध्यक्ष श्री सीताशरण शर्मा ने कहा कि शासन का सबसे प्रमुख अंग सुरक्षा बल होते हैं। लोकतांत्रिक शासन प्रणाली जनहित की सबसे अच्छी प्रणाली है। उन्होंने मीट के आयोजन पहल की सराहना करते हुये कहा कि संगोष्ठी के विषयों पर विचार-विमर्श सुशासन के लिए महत्वपूर्ण होंगे। इसके सकारात्मक परिणाम आयेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के दुरूपयोग की समस्या पर भी विचार व्यक्त किये। पुलिस महानिदेशक श्री ऋषि कुमार शुक्ला ने विषय प्रर्वतन किया। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा पुलिस का प्राथमिक दायित्व है। जन अपेक्षाओं को पूरा करने की चुनौती बहुत कठिन कार्य है। आर्थिक और तकनीकी परिवर्तन की चुनौतियां भी तेजी से बढ़ रही हैं। जनता और पुलिस के मध्य दूरी को पाटने के प्रयास पुलिस द्वारा निरंतर किये जा रहे हैं। मीट के दौरान इन चुनौतियों का सामना करने के लिये कार्यशाला का आयोजन कर युवा और वरिष्ठ अधिकारियों के मध्य संवाद का प्रयास किया गया है। स्वागत उद्बोधन में आईपीएस एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री संजय राणा ने बताया कि संगोष्ठी का आयोजन कट्टरवाद का उदारीकरण : चुनौतियां और सोशल मीडिया के नए आयाम कानून प्रवर्तन एजेंसियों के लिए चुनौतियां विषयों पर किया गया है। आभार प्रदर्शन अपर महानिदेशक पुलिस श्री व्ही.के. महेश्वरी ने किया। कार्यक्रम संचालन श्री राजेश मिश्रा ने किया।इस अवसर पर भारतीय पुलिस सेवा के वर्तमान और सेवानिवृत्त अधिकारी उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मुख्यमंत्री  चौहान से निवेशकों की मुलाकात

6250 करोड़ के पूँजी निवेश से बुदनी में मेगा इंडस्ट्रियल टेक्सटाईल हब   एमपी के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान से मुख्यमंत्री निवास पर पाँच उद्योग समूहों के प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर प्रदेश में निवेश के प्रस्ताव दिये। मुख्यमंत्री श्री चौहान से ट्राइडेंट ग्रुप, सुजलान एनर्जी, मे. वेकमेट इंडिया लिमिटेड, मे. अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, मे. सनफार्मा लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। इस दौरान वित्त मंत्री श्री जयंत मलैया और मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में उद्योग मित्र नीति लागू है। उन्होंने निवेशकों से चर्चा के दौरान निर्देश दिये कि प्रदेश में वस्त्र उद्योग को प्रोत्साहन देने की नीति बनायें। सोलर और विण्ड एनर्जी को बढ़ावा दिया जाये। उद्योगों से जुड़े मुद्दों पर निश्चित समय-सीमा में कार्रवाई करें। चर्चा के दौरान ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमेन श्री राजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि ट्राइडेंट ग्रुप द्वारा 6250 करोड़ रूपये के पूँजी निवेश से बुदनी में मेगा इंडस्ट्रियल टेक्सटाईल हब बनाया जायेगा जिससे 16 हजार 500 लोगों को रोजगार मिलेगा। सुजलान एनर्जी के चेयरमेन श्री तुलसी तांती ने बताया कि कम्पनी द्वारा 2 हजार मेगावॉट के सोलर-विण्ड हाइब्रीड पॉवर प्रोजेक्ट की स्थापना का प्रस्ताव है। मे. वेकमेट इंडिया लिमिटेड के सीएमडी श्री डी.सी.अग्रवाल ने विद्युत टैरिफ में छूट की मांग की। मे. अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड के प्रतिनिधि श्री अतुल डागा ने बताया कि कम्पनी द्वारा प्रदेश के धार जिले में एक और सीमेंट प्लाण्ट की स्थापना की जा रही है, जिसमें तीन हजार करोड़ रूपये का निवेश संभावित है। मे. सन फार्मा लिमिटेड के प्रतिनिधि श्री मनीष संघवी ने बताया कि कंपनी द्वारा मालनपुर में 200 करोड़ रूपये से नया प्लांट शुरू किया जा रहा है। साथ ही 200 करोड़ रूपये की लागत का सोलर प्लांट भी स्थापित किया जायेगा। सन फार्मा द्वारा अगले तीन वर्ष में मंडला जिले को मलेरिया मुक्त जिला बनाने का पायलट प्रोजेक्ट भी क्रियान्वित किया जा रहा है। चर्चा में अपर मुख्य सचिव वित्त श्री ए.पी. श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव वाणिज्यिक कर श्री मनोज श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव वाणिज्य एवं उद्योग श्री मो. सुलेमान, प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री आई.पी.सी. केसरी, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री अशोक वर्णवाल और श्री एस.के. मिश्रा तथा ट्राइफेक के प्रबंध संचालक श्री डी.पी. आहूजा उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 सपना चौधरी के शो में पथराव

  मुरैना में बिग बॉस फेम हरियाणा की डांसर सपना चौधरी के शो में जमकर हंगामा हुआ। एमएस रोड स्थित दुबे मैरिज गार्डन में सपना चौधरी को देखने के लिए आए लोगों को जब गार्डन में प्रवेश नहीं मिला तो उन्होंने पथराव कर दिया। पथराव में कुछ लोग चोटिल भी हुए। व्यवस्था में लगे चार थानों के एक सैकड़ा से अधिक पुलिस कर्मियों ने भीड़ पर डंडे चलाए। इस दौरान एमएस रोड़ पर दोपहर में दो घंटे तक ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित हुआ। कार्यक्रम मंगलवार को दोपहर 2 से 4 बजे के बीच तय था। सपना की लोकप्रियता के चलते समय से पहले ही गार्डन पर खासी भीड़ एकत्रित हो गई। जिससे अव्यवस्था होने लगी। तीन बजे के करीब एक सपना चौधरी मंच पर आईं तो भीड़ अनियंत्रित हो गई और गार्डन में जाने का प्रयास करने लगी। जब पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो भीड़ ने पथराव कर दिया। भीड़ को भगाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर डंडों खदेड़ना पड़ा। कार्यक्रम में स्थिति न बिगड़े इसलिए पुलिस ने करीब सवा 4 बजे सपना को रवाना करवा दिया। आयोजकों ने बताया कि शो में प्रवेश के लिए 500 और हजार स्र्पए के टिकट रखे गए थे। जिनके पास टिकट था वे तो आसानी से कार्यक्रम में पहुंच गए। गार्डन के गेट पर ऐसे लोगों ने हंगामा किया जो मुफ्त में प्रवेश पाना चाह रहे थे। दुबे गार्डन के सामने दो बजे से लेकर साढ़े चार बजे तक भीड़ की वजह से जाम लगा रहा। हालांकि पुलिस ने एक लेन को बंद करवा दिया था, लेकिन दूसरी लेन भी लोगों की भीड़ की वजह से बंद सी रही। ऐसे में वाहनों का जाम लगा रहा।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

डॉ. नरोत्तम मिश्र

एमपी के जनसम्पर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र से आज निवास पर जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ मध्यप्रदेश, इंदौर शाखा के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। भेंट करने वालों में श्री ओमप्रकाश फरकिया, श्री चम्पालाल गुर्जर, श्री राजेन्द्र पुरोहित, श्री ओमप्रकाश जैन, श्री ओम बाबा, श्री संतोष वाजपेयी, श्री घनश्याम सोनी और श्री अशोक बड़गुजर आदि शामिल थे। डॉ. मिश्र से की सौजन्य भेंट  जनसम्पर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र से आज निवास पर मालवा श्रमजीवी पत्रकार संघ, रतलाम के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मालवा श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री लखन गेहलोत, जाट पत्रिका के संपादक श्री गजेन्द्र जाट, संस्कार टुडे के संपादक श्री गोपाल परमार आदि उपस्थित थे। डायरी, कैलेण्डर का विमोचन किया  डॉ. नरोत्तम मिश्र ने आज साप्ताहिक कृषक जगत भोपाल द्वारा प्रकाशित वर्ष 2018 की डायरी का विमोचन किया। इस अवसर पर समाचार पत्र के संपादक श्री सुनील गंगराड़े और संपादकीय सहयोगी श्री राजेश दुबे उपस्थित थे। जनसम्पर्क मंत्री ने निवास पर दैनिक लोकोत्तर, भोपाल द्वारा प्रकाशित वर्ष 2018 के टेबिल कैलेण्डर का भी विमोचन किया। विमोचन अवसर पर अखबार के संपादक श्री विवेक पटैरिया और प्रबंध संपादक श्री कैलाश वाजपेयी उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मुख्यमंत्री स्व-रोजगार योजना

मुख्यमंत्री स्व-रोजगार योजना भिण्ड जिले में अनुसूचित जाति वर्ग के बृजेन्द्र, नरेन्द्र, शिवकुमार, सोनेलाल एवं सुरेन्द्र के लिए जीविकोपार्जन का सशक्त जरिया बन गई है। जिला मुख्यालय भिण्ड के बृजेन्द्र धानुक, नरेन्द्र जाटव निवासी रतनपुरा, शिवकुमार कोरी निवासी वार्ड क्र.11 रेखानगर भिण्ड, सोनेलाल खटीक निवासी इटावा रोड भिण्ड एवं सुरेन्द्र जाटव निवासी भीमनगर भिण्ड कुछ दिन पहले तक रोजगार के लिये इधर-उधर भटर रहे थे। तभी उन्हें अखबारों से जानकारी मिली कि मुख्यमंत्री स्व-रोजगार योजना में अंत्यावसायी कार्यालय से ऑटो रिक्शा, ऑटो लोडिंग और ई-रिक्शा व्यवसाय के लिए ऋण मिल सकता है। तब उन्होंने जिला अन्त्यावसायी कार्यालय में अपने ऋण आवेदन प्रस्तुत किए। बृजेन्द्र और नरेन्द्र ने ऑटो रिक्शा, शिवकुमार ने लोडिंग ऑटो और सोनेलाल एवं सुरेन्द्र ने ई-रिक्शा व्यवसाय के लिए जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति से ऋण स्वीकृत कराए। बृजेन्द्र एवं नरेन्द्र को ऑटो रिक्शा के लिये क्रम्राश: 2 लाख 73 हजार 750 रूपए के स्वीकृत ऋण में अनुदान राशि 82,125 रूपये की अनुदान राशि मिली। शिवकुमार को लोडिंग ऑटो के लिए 2 लाख 64 हजार स्वीकृत ऋण में 79 हजार 200 रूपए की अनुदान सुविधा और सोनेलाल तथा सुरेन्द्र को ई-रिक्शा के लिए क्रम्राश: 1 लाख 70 हजार 900 रूपए के स्वीकृत ऋण में 51 हजार 270 की अनुदान राशि की छूट उपलब्ध कराई गई। कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री श्री लाल सिंह आर्य की उपस्थिति में अभी 12 जनवरी को बृजेन्द्र, नरेन्द्र, शिवकुमार, सोनेलाल एवं सुरेन्द्र को क्रम्राश: ऑटो रिक्शा, लोडिंग ऑटो एवं ई-रिक्शा की चाबी सौंपी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

नई बाघिन बच्चों के साथ भोपाल पहुंची

दो शावकों के साथ एक बाघिन राजधानी भोपाल से सटे केरवा के जंगल तक पहुंच गई है। इसके चलते जंगल में पहले से घूम रहे बाघों के साथ उसकी भिड़ंत का खतरा बढ़ गया है। यह बाघिन नई है जो दिसंबर 2017 के आखिरी में कठौतिया के जंगल में देखी गई थी। जिसे रातापानी की तरफ से आना बताया जा रहा है। फिलहाल वन विभाग ई-सर्विलांस टॉवर की मदद से दोनों शावक और बाघिन पर नजर रखें हुए हैं। वन विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बाघिन को उसके शावकों के साथ केरवा-कलियासोत के जंगल में घूमते देखा गई है। उसके साथ घूम रहे दोनों शावकों की उम्र 2 से 6 महीने की बताई जा रही है। सूत्रों की माने तो यही बाघिन दिसंबर 2017 के आखिरी सप्ताह में कठौतिया के जंगल में शावकों के साथ देखी गई थी लेकिन कठौतिया के जंगल में पहले से बाघिन टी-21 अपने शावकों के साथ ढेरा डाल हुई थी। इसके कारण दो शावकों के साथ पहुंची बाघिन जंगल छोड़कर केरवा-कलियासोत के जंगल में पहुंच गई। बीते एक साल से केरवा-कलियासोत के जंगल में बाघिन टी-123 और बाघ टी-121 घूम रहे हैं। एक महीने पहले सबसे उम्रदराज बाघ टी-1 भी आ चुका है। ऐसे में नई बाघिन व उसके दोनों शावकों को पहले से घूम रहे बाघों से खतरा भी हो सकता है। वन्यप्राणी विशेषज्ञ आरके दीक्षित का कहना है जब भी बाघिन के साथ शावक होते हैं तो उसे दूसरे बाघों से खतरा हो सकता है। वन विभाग को इसकी कड़ी मॉनीटरिंग करनी चाहिए।   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

भोपाल कांग्रेस

भोपाल कांग्रेस ने अध्यापकों और दिव्यांगों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए सोमवार को अपने दो नेताओं अशोक गायकवाड़ और मुजाहिद सिद्दीकी का मुंडन करा दिया। साथ ही रोशनपुरा चौराहे से राजभवन तक पैदल मार्च भी किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संख्या से ज्यादा मीडियाकर्मी व पुलिसकर्मियों की संख्या नजर आई। जिला कांग्रेस ने अध्यापकों व दिव्यांगों की मांगों के समर्थन में रोशनपुरा चौराहा से राजभवन तक पैदल मार्च किया। प्रदर्शन में जिला कांग्रेस के शहर अध्यक्ष पीसी शर्मा, कैलाश मिश्रा, विभा पटेल, आभा सिंह, योगेंद्र सिंह चौहान गुड्डू आदि मार्च करते हुए राजभवन पहुंचे। यहां निकास द्वार तक पहुंचने के लिए उन्हें पुलिस से धक्का-मुक्की करनी पड़ी। बाद में कार्यकर्ताओं ने प्रवेश द्वार की तरफ दौड़ लगा दी, इस पर पुलिसकर्मी के हाथ-पैर फूल गए। काफी जद्दोजहद के बाद प्रदर्शनकारियों ने प्रवेश द्वार के बाहर की धरना दिया। आखिर में उन्होंने अध्यापकों व दिव्यांगों की मांगों का समर्थन करते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें उनकी मांगों का शीघ्र निराकरण करने की मांग की गई।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

पुरातत्ववेत्ता विष्णु श्रीधर वाकणकर

  मध्यप्रदेश के प्रमुख सचिव संस्कृति  मनोज श्रीवास्तव एवं जनसम्पर्क आयुक्त पी. नरहरि ने स्वराज भवन में प्रख्यात कला गुरु और पुरातत्ववेत्ता पद्मश्री विष्णु श्रीधर वाकणकर पर केन्द्रित दस्तावेजी पुस्तक 'मालवा की कला-विभूति- पद्मश्री विष्णु श्रीधर वाकणकर'' का संयुक्त रूप से लोकार्पण किया। अटल बिहारी हिन्दी विश्वविद्यालय के आचार्य श्री रामदेव भारद्वाज ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। वरिष्ठ साहित्कार श्री कैलाशचन्द्र पंत कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि थे। पुस्तक में डॉ. वाकणकर के व्यक्तित्व और कृतित्व के प्राय: सभी पक्षों का समावेश है। वरिष्ठ पुरातत्व वेत्ता पं. नारायण व्यास ने आभार व्यक्त किया। समारोह में कला, साहित्य और पुरातत्व विषय के जानकार विशिष्टजन के साथ-साथ डॉ. वाकणकर की वरिष्ठ शिष्या डॉ. पुष्पा चौरसिया (उज्जैन) भी मौजूद थीं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

सूर्य नमस्कार

स्वामी विवेकानंद के जन्म दिन पर पूरे प्रदेश में हुआ सामूहिक सूर्य नमस्कार   स्वामी विवेकानंद जयंती पर आज पूरे प्रदेश में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। सभी जिलों में उत्साहपूर्वक स्कूली बच्चों, गणमान्य नागरिकों और सभी सम्‍प्रदायों के लोगों ने सामूहिक सूर्य नमस्कार में भाग लेकर सूर्य की आराधना की। मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी भोपाल में लाल परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में भाग लिया । यह सामूहिक सूर्य नमस्कार का ग्यारहवां आयोजन है। उल्लेखनीय है कि स्वामी विवेकानन्द के जन्म दिन को प्रदेश में युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन सभी शिक्षण संस्थाओं में स्वामी जी के व्यक्तित्व और उनके वेदांत दर्शन की व्याख्याओं पर आधारित शैक्षणिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती को पूरे प्रदेश में युवा उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होने कहा कि स्वामी विवेकानंद का साहित्य सकारात्मक कार्य करने की ऊर्जा और प्रेरणा देता है। स्वामी विवेकानंद के विचारों का संदर्भ देते हुए श्री चौहान ने कहा कि स्वामीजी के विचार प्रेरणा के अनन्य स्त्रोत हैं। श्री चौहान ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन रहता है। समाज में अच्छे काम करने के लिये तन और मन का स्वस्थ होना जरूरी है। उन्होने कहा कि भारत के ऋषियों-मुनियों ने अपने वर्षों के संचित ज्ञान से योग का सबसे सरल व्यायाम सूर्य नमस्कार का आविष्कार कर हमें सौंपा है। उन्होने विद्यार्थियों का आव्हान किया कि वे सूर्य नमस्कार को सिर्फ एक दिन नहीं बल्कि हर दिन करें। इससे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। उन्होने कहा कि विश्व के सभी देशों ने योग की शक्ति और महत्व को स्वीकार किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल से पूरे विश्व में 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाता है। पिछले साल 172 देशों ने विश्व योग दिवस पर योग करने का संकल्प लिया। योग करें, स्वस्थ रहें, खूब पढ़े श्री चौहान ने विद्यार्थियों से कहा कि दसवीं, ग्यारहवीं, बारहवीं की परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। खूब मन लगाकर पढ़ें और अच्छे नम्बर लाकर राष्ट्रीय शैक्षणिक संस्थानों में जायें। पढ़ाई का खर्चा सरकार उठायेगी। श्री चौहान ने विद्यार्थियों का आव्हान किया कि वे खूब योग करें और खूब पढ़ाई करें, स्वस्थ रहें, अपने माता पिता का आदर करें, शिक्षकों का आदर करें। उन्होने योग विज्ञान के अनुसार स्वस्थ रहने के तरीकों को साझा करते हुए कहा कि जितना जरूरी और हितकारी हो, उतना भोजन करें। भूख से थोड़ा कम भोजन करें और मौसम के अनुसार फल, सब्जी को भोजन में शामिल करें। पिज्जा बर्गर से दूर रहें। मुख्यमंत्री ने देवी सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर फूल चढ़ाए। स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री श्री दीपक जोशी, सांसद श्री आलोक संजर, मेयर श्री आलोक शर्मा, विधायक श्री सुरेन्द्र नाथ सिंह और गणमान्य नागरिकों ने सामूहिक सूर्य नमस्कार में भाग लिया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

पर्यटन विभाग में प्रचार-प्रसार के लिए 300 करोड़ स्वीकृत

  मंत्रि-परिषद के निर्णय  एमपी के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री तेंदूपत्ता संग्राहक कल्याण दुर्घटना सहायता योजना का अनुमोदन किया गया। मंत्रि-परिषद ने वर्ष 2017-18 से 2019-20 तक तीन वर्ष के लिए 12 करोड़ 45 लाख रूपये के व्यय को सैद्वांतिक सहमति दी। मंत्रि-परिषद ने राष्ट्रीय पेंशन योजना के अंतर्गत राज्य के कर्मचारियों को मृत्यु-सह-सेवानिवृत्ति उपादान तथा पेंशन धन से प्रत्याहरण का लाभ प्रदान करने संबंधी प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की।इसके अंतर्गत राज्य शासन के अधीन सिविल सेवा एवं सिविल पदों पर 1 जनवरी 2005 को या उसके बाद नियुक्त शासकीय सेवकों को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (पेंशन) नियम 1976 के नियम 44 के प्रावधानों के अधीन मृत्यु-सह-सेवानिवृत्ति उपादान स्वीकृत किया जा सकेगा।साथ ही भारत सरकार पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण की अधिसूचना 11 मई 2015 के प्रावधानों में वर्णित परिस्थितियों, शर्तो और सीमा में संचित पेंशन धन राशि से आहरण की सुविधा तथा सेवानिवृत्ति के 3 माह पूर्व अंशदान कटौत्रा बंद किया जायेगा। मंत्रि-परिषद ने बुरहानपुर, अनूपपुर, अशोकनगर, आगर-मालवा जिला मुख्यालयों में मलेरिया अधिकारी के नवीन कार्यालयों तथा उनमें 84 पदों के सृजन की स्वीकृति प्रदान की। मंत्रि-परिषद ने ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग के अधीन 41 जिला मुख्यालयों पर छात्रावास की स्थापना तथा उनमें विद्यार्थियों को नि:शुल्क भोजन और आवासीय व्यवस्था उपलब्ध कराने हेतु इस वर्ष 52 करोड़ 42 लाख रुपए तथा आगामी तीन वर्षों के लिए 384 करोड़ 64 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की। सर्व-शिक्षा अभियान के अंतर्गत अपूर्ण शाला भवनों को पूर्ण करने के लिए वर्ष 2017-18 से 2018-19 तक 9 करोड़ 72 लाख 97 हजार रूपये के व्यय की स्वीकृति प्रदान की गई।   मंत्रि-परिषद ने अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित ''विद्यार्थी कल्याण सहायता योजना'' को वर्ष 2017-18 से 2019-20 तक संचालन की निरंतरता को स्वीकृति प्रदान की। मंत्रि-परिषद ने पर्यटन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों को अम्ब्रेला स्कीम में शामिल करते हुए पर्यटन क्षेत्र में प्रचार-प्रसार के लिए आगामी तीन वर्षों हेतु 300 करोड़ रुपए निर्धारित किये।   मंत्रि-परिषद ने राज्य में स्थापित उद्यमों द्वारा उत्पादित उत्पादों के प्रदर्शन और विक्रय के लिए उम्मों के अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर प्रचार-प्रसार के लिए वित्तीय वर्ष 2017-18 से वर्ष 2019-20 तक 18 करोड 33 लाख रुपए के व्यय को अनुमोदन प्रदान किया।   मंत्रि-परिषद ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत मध्यप्रदेश जल निगम द्वारा क्रियान्वित की जा रही समूह जल प्रदाय योजनाओं के कार्यों के ॠण के लिए राज्य की अंशपूंजी में निवेश की योजना को वर्तमान केंद्रीय वित्त आयोग के कार्यकाल 31 मार्च 2020 तक निरंतर रखने को अनुमोदन प्रदान किया।इसके साथ ही मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम को वर्तमान केन्द्रीय वित्त आयोग के कार्यकाल दिनांक 31 मार्च 2020 तक निरंतर रखने को मंजूरी भी दी गई। इसी क्रम में मंत्रि-परिषद ने शहडोल जिले की 106 करोड़ 43 लाख रुपए लागत की सतही जल स्त्रोत (सोन नदी ) आधारित बाण सागर समूह जल प्रदाय योजना को प्रशासकीय अनुमोदन प्रदान किया।इससे विकासखंड ब्यौहारी के 61 ग्रामों में घर-घर नल कनेक्शन के माध्यम से पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। मंत्रि-परिषद की बैठक में प्रदेश की 9 समूह जल-प्रदाय योजनाओं क्रमश: सतना-बाणसागर (भदनपुर-परसमनिया), दमोह-पटेरा जिला दमोह, कुण्डलिया, मोहनपुरा, पहाड़गढ़ जिला राजगढ़, कंदेला जिला रीवा, पायली जिला जबलपुर, नरसिंहपुर एवं सिवनी, गढ़ाकोटा जिला सागर तथा पवई बांध जिला पन्ना के क्रियान्वयन के लिए नेशनल डेव्लपमेंट बैंक से वित्त पोषण प्राप्त करने के प्रस्ताव को अनुमोदन प्रदान किया गया।इस परियोजना की कुल लागत 45 करोड़ 12 लाख रुपए है।इन योजनाओं को आगामी चार वर्षों में पूर्ण किया जाना है।इससे 3 हजार 467 ग्रामों में घर-घर नल कनेक्शन से पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। मंत्रि-परिषद ने मत्स्य बीज मांग की सतत पूर्ति के लिए संचालित योजना को वर्ष 2017-18 से वर्ष 2019-20 तक आगामी तीन वर्ष के लिए 36 करोड़ 44 लाख 80 हजार रुपए के वित्तीय प्रावधान को स्वीकृति दी। मंत्रि-परिषद ने शासकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को स्नातक तथा स्नातकोत्तर स्तर पर नि:शुल्क पुस्तकों के लिए 1500 रुपए प्रति विद्यार्थी तथा नि:शुल्क स्टेश्नरी के लिए 500 रुपए प्रति विद्यार्थी की दर से प्रदाय करने के लिए तीन वर्ष में 76 करोड़ 93 लाख 55 हजार रुपए के व्यय की स्वीकृति प्रदान की गई। मंत्रि-परिषद ने ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण को कन्वेंशन एंड एग्जिविशन सेंटर निर्माण के लिए वित्तीय वर्ष 2017-18 से 2019-20 के मध्य 4 करोड़ रुपए के अनुमानित व्यय को अनुमोदन प्रदान किया। साथ ही खेल और युवा कल्याण विभाग की खेल अकादमियों की अधोसंरचना के लिए वर्ष 2017-18 से वर्ष 2019-20 तक रुपए 236 करोड़ 56 लाख 92 हजार रुपए की अनुमति प्रदान की।साथ ही स्टेडियम एवं खेल अधोसंरचना के लिए आगामी तीन वर्ष में 163 करोड 1 लाख 75 हजार रुपए के व्यय की स्वीकृति भी प्रदान की गई। मंत्रि-परिषद ने चिकित्सा शिक्षा विभाग अंतर्गत स्वशासी महाविद्यालयों में शैक्षणिक संवर्ग के लिए आदर्श सेवा नियम 2018 को अनुमोदित किया। बैठक में कपास पर दी जा रही एक प्रतिशत मंडी फीस में छूट को 8 जनवरी 2018 से आगामी एक वर्ष तक के लिए बढ़ाने का निर्णय भी लिया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान

  वाजिब मूल्य और नगद भुगतान व्यवस्था से किसानों को मिली राहत   मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में राज्य सरकार ने किसानों की खुशहाली के लिए समय-समय पर कई योजनाएँ प्रांरभ की हैं। इन योजनाओं से मौसम के प्रभाव (जैसे अल्प वर्षा, अति वर्षा, ओला वृष्टि) बिचौलियों के दबाव, धनाभाव में स्थानीय साहूकारों के चँगुल में फँसे किसानों को राहत और सुरक्षा कवच जैसा एहसास हुआ है। मध्यप्रदेश में किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए राज्य सरकार ने 16 अक्टूबर 2017 से भावांतर भुगतान योजना लागू की है। योजना में किसानों का ऑनलाइन पंजीयन एक सितम्बर से प्रारंभ किया गया। योजना में सोयाबीन, मूंगफली, तिल, रामतिल, मक्का, मूंग, उड़द तथा तूअर कृषि उपज शामिल की गयीं है। योजना से किसानों को पहुँच रहे लाभ और सफलता को देखते हुए हरियाणा सहित अन्य राज्य इसे अपना रहे हैं। ऐसे होती है भावांतर की गणना प्रदेश के किसानों को देय राशि की गणना में प्रावधान किया गया है कि यदि किसान द्वारा मण्डी समिति परिसर में विक्रय की गयी अधिसूचित फसल की विक्रय दर न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम किन्तु राज्य शासन द्वारा घोषित मॉडल विक्रय दर से अधिक हुई तो न्यूनतम समर्थन मूल्य तथा किसान द्वारा विक्रय मूल्य के अंतर की राशि किसान के खाते में ट्रांसफर की जायेगी। यदि किसान द्वारा मण्डी समिति परिसर में विक्रय की गयी अधिसूचित फसल की विक्रय दर राज्य शासन द्वारा घोषित मॉडल विक्रय दर से कम हुई तो न्यूनतम समर्थन मूल्य तथा मॉडल विक्रय दर के अंतर की राशि ही किसान के खाते में ट्रांसफर की जायेगी। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अपील पर एक ही दिन (12 अक्टूबर) में साढ़े 6 लाख से अधिक किसानों ने योजना में अपना पंजीयन कराया। राज्य सरकार ने किसानों की सुविधा को ध्यान में रखकर पंजीयन करवाने की तिथि में शिथिलता की ताकि अधिकाधिक किसान योजना के लाभार्थी हो सकें। आज की स्थिति में योजना में 23 लाख किसान पंजीबद्ध हैं। भावांतर भुगतान योजना भावांतर भुगतान योजना में राज्य शासन ने एक और किसान हितैषी निर्णय लेते हुए एक नवम्बर से 30 नवम्बर के दौरान बेची गई अधिसूचित फसलों के लिये नवीन औसत मॉडल दरें घोषित की और सभी कलेक्टर को नवीन दरों के अनुसार पंजीकृत किसानों से अधिसूचित मंडियों में खरीदी गई अधिसूचित फसलों के लिये भावांतर राशि के भुगतान के निर्देश दिये। इस अवधि के लिये तालिकानुसार दरें प्रभावी होंगी। राज्य शासन ने भावांतर भुगतान योजना में मण्डी प्रांगण के बाहर घोष क्रय-विक्रय कराने के लिए जिला कलेक्टर को अधिकृत किया। ऐसे स्थान, जो कृषि उपज मण्डी/उप मण्डी के लिए अधिसूचित प्रांगण नहीं हैं वहाँ पर संबंधित जिला कलेक्टर योजना की जिला-स्तरीय समिति से सत्यापन कराने के बाद विशेष प्रांगण घोषित कर सकते हैं। व्यापक कृषक हित में कृषक उपज मण्डी के प्रांगण के रूप में उपयोग करने की आवश्यकता वाले स्थानों को ही विशेष प्रांगण घोषित किया जा सकेगा। विशेष मण्डी प्रांगण घोषित करने के लिए आवश्यक होगा कि प्रांगण में न्यूनतम 5 क्रियाशील व्यापारी हों, जिनके नाम पर लायसेंस क्रमांक हो। साथ ही प्रांगण में न्यूनतम एक मण्डी निरीक्षक, चार सहायक उप निरीक्षक कार्यरत हो तथा प्रांगण में पारदर्शी घोष विक्रय, डिजिटल तौल एवं भुगतान की उचित व्यवस्था हो। कृषकों के भुगतान पर किसी भी प्रकार की कटौती जैसे तुलाई/हम्माली एवं अन्य कमीशन आदि नहीं की जा रही है। ऐसे विशेष प्रांगणों को उसकी संबंधित मूल मण्डी/उप मण्डी के अधिसूचित प्रांगण के अंतर्गत ही माना जाएगा। ऐसे विशेष प्रांगणों में होने वाली कृषि विपणन आवक, क्रय-विक्रय तथा मण्डी फीस से प्राप्त आय को बाहरी प्रांगण/साप्ताहिक हाट-बाजार के रूप में उल्लेख कर मूल मण्डी में दर्ज कर पोर्टल में गणना में लिया जाएगा। जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में है भुगतान समिति भावांतर राशि किसानों के खाते में जमा करने के लिए जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है। इसमें कृषि, सहकारिता, नागरिक आपूर्ति, लीड बैंक, जिला सूचना अधिकारी एवं मंडी सचिव को शामिल किया गया है। यह समिति प्राप्त राशि को बैंक अकाउन्ट में रखकर भावांतर योजना की राशि का किसान के खाते में सीधे डिजिटल भुगतान कर रही है। योजना में शामिल होकर लाभ लेने के लिए प्रदेश के 23 लाख किसानों ने अपना पंजीयन करवाया। अधिसूचित 257 मंडियों में अब तक 7 लाख किसानों ने अपनी कृषि उपज का विक्रय किया। इन किसानों को करीब 903 करोड़ की राशि का भुगतान उनके बैंक खातों के माध्यम से किया जा चुका है। दो लाख तक के भुगतान में आयकर नियम बाधक नहीं प्रारंभ में किसानों को अपनी उपज विक्रय से नकद राशि का भुगतान प्राप्त न होना, योजना के क्रियान्वयन में बड़ी कठिनाई साबित हो रहा था। राज्य सरकार ने भावांतर भुगतान योजना की जानकारी देते हुए केन्द्रीय वित्त मंत्री से भुगतान में व्याप्त शंकाओं के समाधान का आग्रह किया। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के अधीन केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने अनाज व्यापारियों की शंकाओं का समाधान करते हुए स्पष्ट किया है कि आयकर नियमों के अंतर्गत अनाज व्यापारी किसान से उसकी उपज की खरीदी के विरुद्ध 2 लाख रुपये तक का भुगतान नगद कर सकते हैं। भुगतान की इस कार्यवाही में आयकर नियम बाधक नहीं होंगे। किसानों को परिवहन व्यय और गोदाम भण्डारण अनुदान भी भावांतर भुगतान योजना के लिए गठित उप समिति ने किसानों से प्रत्यक्ष सम्पर्क और योजना की संचालन प्रक्रिया के दौरान उत्पन्न आवश्यकताओं को देखते हुए इस अवधि में परिवहन व्यय, गोदाम भण्डारण अनुदान राशि और नवीन दरें जैसे निर्णय भी लिए। किसानों को अपनी कृषि उपज के भण्डारण के लिए 9 रूपये 90 पैसे प्रति क्विंटल, प्रतिमाह का अनुदान दिया जा रहा है। प्रदेश में भावांतर भुगतान योजना में पंजीकृत किसानों को खरीफ-2017 के लिये चिन्हित 8 जिन्सों को बेचने के लिये अगर खेत से 15 किलोमीटर या इससे अधिक दूरी पर स्थित कृषि उपज मण्डी/उप मण्डी तक फसल ले जाना पड़ेगा तो उसे प्रति किलोमीटर के आधार पर परिवहन व्यय मिलेगा। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग द्वारा इस आशय के विस्तृत निर्देश जारी किये गये हैं। परिवहन दर का निर्धारण जिला कलेक्टर, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी तथा जिला स्तर की मण्डी के सचिव की समिति करती है। परिवहन व्यय की राशि का भुगतान मण्डी निधि से किया जाता है।। मध्यप्रदेश में 'भावांतर' योजना के अंतर्गत पंजीकृत लाखों किसान अपनी फसल का वाजिब मूल्य पाने के लिए निश्चिंत हैं। उन्हें अब यह भय नहीं है कि व्यापारी ओने-पोने दाम में उनकी फसल खरीदकर मेहनत का मोल प्राप्त नहीं होने देगा।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

उज्जैन में तीन दिवसीय शैव महोत्सव

भगवान शिव ही भारत के आदि देव हैं शुद्ध भाव से हर-हर महादेव कहने से शिव की उपासना पूरी होती है : शंकराचार्य श्री दिव्यानन्द तीर्थ  उज्जैन में तीन दिवसीय शैव महोत्सव का शुभारंभ  भानपुरा पीठ के शंकराचार्य स्वामी श्री दिव्यानन्द तीर्थ ने कहा है कि भगवान शिव भारत के आदि देव हैं। शुद्धभाव से हर-हर महादेव कहने से ही शिव की उपासना पूर्ण होती है। महाकाल की नगरी में आयोजित शैव महोत्सव प्रशंसनीय एवं अनुकरणीय है। यह विश्व को एक नई दिशा प्रदान करेगा। शंकराचार्य स्वामी दिव्यानन्द तीर्थ तीन दिवसीय शैव महोत्सव का शुभारंभ कर रहे थे। स्वामी दिव्यानन्द तीर्थ ने कहा कि भारत जैसा कोई दूसरा देश नहीं है, जहाँ के लोगों को गीता का अमृत उपदेश मिला। इसके पूर्व भानपुरा पीठ के शंकराचार्य स्वामी श्री दिव्यानन्द तीर्थ, डॉ.मोहनराव भागवत, मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, आचार्य महामण्डलेश्वर विश्वात्मानन्द, महामण्डलेश्वर विशोकानन्दजी, महामण्डलेश्वर श्री भवानीनन्दन यतिजी, महामण्डलेश्वर सबिदानन्दजी, महामण्डलेश्वर ब्रम्हयोगानन्दजी एवं महामण्डलेश्वर पुण्यानन्दजी महाराज ने दीप जला कर महोत्सव का शुभारंभ किया। महोत्सव आयोजन की स्वागत समिति के अध्यक्ष एवं केन्द्रीय सिंहस्थ समिति के अध्यक्ष श्री माखनसिंह भी मौजूद थे। हमारी संस्कृति के पदचिन्ह दुनिया में मिलते हैं : डॉ. मोहन भागवत उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि हमारी संस्कृति के पदचिन्ह दुनियाभर में मिलते हैं। विष पीकर अमर होने वाला देश भारत ही हो सकता है। हमारा कर्त्तव्य बनता है कि दुनिया को राह दिखाने का काम करें। शिव का पहला नाम रूद्र है, रूद्र का अर्थ है शक्ति। बिना शक्ति के शिव होने का कोई मतलब नहीं है। दुनिया की सारी दुष्ट शक्तियों को भस्म करने वाले रूद्र ही शिव हैं। हम लोगों को शक्ति की उपासना करना पड़ेगी। शारीरिक ताकत ही सबकुछ नहीं होती, उसके साथ आन्तरिक ताकत भी होना आवश्यक है। हमको भौतिक बल से साथ आध्यात्मिक बल-सम्पन्न संवेदनशील समाज बनाना पड़ेगा। दक्षिण में शिव की भभूति लगाकर बिना स्नान के भी चल सकता है। मन में कोई विकार नहीं है तो शिव का प्रतीक भस्म लगाने से तन और मन पवित्र हो जाता है। शिव भगवान अत्यन्त शातिपूर्वक बर्फीले टीले पर बैठकर आराधना पूरी करते हैं और वहीं से दुनिया को देखते हैं। शिव के समान आन्तरिक एवं बाह्य पवित्रता का वरण करने वाले को ही रूद्र की शक्ति प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय और व्यक्तिगत चरित्र शिव के समान होना चाहिये। शांति के लिए युद्ध नहीं करना पड़ता है। इसके लिये सम्पूर्ण स्वार्थ का त्याग करना होता है। हम लोगों का दायित्व है कि हम शिव को समझें। सम्राट विक्रमादित्य ने 2100 वर्ष पूर्व शैव महोत्सव प्रारंभ किया था। आज से आयोजित शैव महोत्सव आम जन में शिवत्व की प्रेरणा जगाएगा। डॉ. भागवत ने कहा कि भगवान राम ने उत्तर से दक्षिण को, भगवान कृष्ण ने पूर्व से पश्चिम को जोड़ने का काम किया किन्तु भगवान शिव सम्पूर्ण भारत के कण-कण में विद्यमान है। हिमालय के दोनों ओर सागर तट तक फैली हुई भूमि में शिव का पूजन किया जाता है। सम्पूर्ण दुनिया को जीवन जीने की कला सिखाने वाली भारतीय संस्कृति विश्वव्यापी है। उन्होंने कहा कि कई वर्षो पूर्व जब वे केन्या गए थे तब वहां उन्होंने भगवान शिव के स्वयंभू लिंग के दर्शन किए। इसी तरह तंजानिया और केन्या के बीच फैले विक्टोरिया सरोवर के किनारे भी शिव के दर्शन हुए। विश्व को शान्ति मार्ग भारत ही दिखायेगा – चौहान मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दुनिया के विकसित देशों में जब सभ्यता का विकास ही नहीं हुआ था, तब हमारे भारत में वेदों की ऋचाएँ रच ली गई थीं। विश्व को शान्ति का मार्ग भारत ही दिखायेगा। उन्होंने कहा कि भगवान शिव भारत ही नहीं सृष्टि के कण-कण में विराजित हैं। शैव महोत्सव की प्राचीन परम्परा जारी रहना चाहिये। उज्जैन से प्रारम्भ हुआ शैव महोत्सव द्वादश ज्योतिर्लिंगों तक जायेगा। थोड़ी-सी पूजा में प्रसन्न होने वाले भगवान शंकर ही हैं। उनका श्रृंगार भस्म से हो जाता है और भोग में भांग व धतूरा चलता है। श्री चौहान ने कहा कि भगवान शंकर ऐसे व्यक्तियों को स्वीकार करते हैं, जिनको दुनिया ठुकरा देती है। समुद्र मंथन में निकले विष को धारण करने वाले देव नीलकंठ कहलाये। सबको साथ लेकर चलने वाले, सबको प्रेम करने वाले एकमात्र भगवान शंकर हैं। भगवान शंकर सामाजिक समरसता का सन्देश देने वाले हैं। शैव महोत्सव सामाजिक समरसता का सन्देश देने का कार्य करेगा। दुनिया को अगर बचाना है तो भारतीय संस्कृति को बचाना होगा। एकात्म यात्रा हो या शैव महोत्सव, दोनों का सन्देश यही है कि सारे भेद मिटाते हुए समाज को जोड़ा जाये। विश्व में आज जिस तरह का टकराव सामने आ रहा है, इस समस्या को दूर करने का उपाय भारतीय संस्कृति करेगी। सभी सुख से रहें और सभी निरोगी रहें, हमारी संस्कृति की यही मूल भावना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनसे जब अमेरिका में प्रश्न पूछा गया कि 'भारत देश का विचार क्या है? तो उन्होंने जवाब दिया 'सत्यमेव जयते' एवं 'वसुधैव कुटुम्बकम' देश का विचार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का काम विकास करना तो है ही लोगों की जिन्दगी भी बनाना आवश्यक है, इसलिये नर्मदा सेवा, एकात्म यात्रा एवं शैव महोत्सव जैसे आयोजन करना आवश्यक है। डाक टिकिट का विमोचन भारतीय डाकतार विभाग द्वारा शैव महोत्सव-2018 विषय पर डाक टिकिट जारी किया गया। डाक टिकिट का विमोचन अतिथियों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर भारतीय डाकतार विभाग के श्री राकेश कुमार, सुश्री प्रीति अग्रवाल एवं श्री बीएस तोमर मौजूद थे। डाकतार विभाग द्वारा विशेष कवर, जिसमें महाकाल शिखर का चित्र है, भी जारी किया गया। द्वादश ज्योतिर्लिंग पर विशेष 12 पोस्टकार्ड भी जारी किये गये एवं सम्राट विक्रमादित्य द्वारा आयोजित प्रथम शैव उत्सव की स्मृति के रूप में प्राप्त हुई मुद्रा, जिसमें ब्राह्मी लिपि में शैव महोत्सव का विवरण अंकित है, के डाक टिकिट का भी विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया। श्री मुले को महाकालेश्वर वेद अलंकरण सम्मान वर्ष 2017 के लिये महाकालेश्वर वेद अलंकरण महाराष्ट्र के वेदमूर्ति श्री दुर्गादास अम्बादास मुले को दिया गया। अलंकरण में श्री मुले को डॉ.मोहन भागवत एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने एक लाख रूपये का चेक, रजत पत्र एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति के सदस्य श्री विभाष उपाध्याय ने श्री मुले का प्रशस्ति-वाचन करते हुए बताया कि महाराष्ट्र में जन्मे श्री मुले को पूर्व में आदर्श वैदिक धनपाठी एवं अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। इन्होंने 1200 से अधिक विद्यार्थियों को अपनी संस्था में विद्याध्यन कराया है। इनके द्वारा 1985 से अनवरत वेद पाठशाला एवं वेद विद्या का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। प्रारम्भ में अतिथियों का स्वागत मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, स्वागत समिति के अध्यक्ष श्री माखनसिंह चौहान, श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के सदस्य श्री विभाष उपाध्याय, श्री प्रदीप पुजारी, श्री जगदीश शुक्ला एवं प्रशासक श्री अवधेश शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक डॉ.मोहन यादव, यूडीए अध्यक्ष श्री जगदीश अग्रवाल, श्री श्याम बंसल, प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे। संचालन श्री मयंक शुक्ला ने किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने महोत्सव में आये स्थानीय साधु-सन्तों एवं द्वादश ज्योतिर्लिंग से आये अतिथियों का स्वागत पुष्पहार एवं श्रीफल भेंट कर किया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

राकेश पाठक

  वरिष्ठ पत्रकार व कवि डॉ राकेश पाठक को "कर्मवीर" के 'प्रधान संपादक' का दायित्व सौंपा गया है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दादा माखनलाल चतुर्वेदी सन 1920 में प्रारम्भ "कर्मवीर" के संस्थापक संपादक थे। वर्तमान में पद्मश्री विजयदत्त श्रीधर के पास 'कर्मवीर' का सर्वाधिकार है। श्रीधर जी ने 'कर्मवीर' का दायित्व डॉ पाठक को सौंपा है। पहले चरण में "कर्मवीर" न्यूज़ पोर्टल/ वेबसाइट के रूप में अगले कुछ दिनों में प्रारम्भ होगा। 'कर्मवीर' पत्रिका का प्रकाशन विवेक श्रीधर के संपादन में नियमित हो रहा है। अगले चरण में 'कर्मवीर' अख़बार के रूप में पुनः प्रकाशित होगा। उल्लेखनीय है कि डॉ राकेश पाठक नईदुनिया, नवभारत, नवप्रभात,प्रदेशटुडे जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में वर्षों तक संपादक रहे हैं। इसके अलावा न्यूज़ पोर्टल "डेटलाइन इंडिया" के 'प्रधान संपादक' रहे। 'सांध्य समाचार' से पत्रकारिता शुरू करने वाले डॉ पाठक ने स्वदेश, सांध्यवार्ता, आचरण, लोकगाथा आदि अखबारों में भी काम किया। उनकी तीन पुस्तकें प्रकाशित हो चुकीं हैं। हाल ही में डॉ पाठक को उनके कविता संग्रह "बसंत के पहले दिन से पहले" के लिए राष्ट्रीय स्तर का "हेमंत स्मृति कविता सम्मान" देने की घोषणा की गई है। इसके अलावा अनेक सम्मान और पुरस्कार उन्हें मिल चुके हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

फ्रेण्ड्स ऑफ एम.पी. कॉन्क्लेव

  अप्रवासीय भारतीयों की समस्याओं के समाधान के लिये  एनआरआई सेल का गठन होगा :  चौहान    फ्रेण्ड्स ऑफ एम.पी. कॉन्क्लेव का समापन “इंदौर घोषणा पत्र’’ के साथ करते हुए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश के अप्रवासी भारतीयों की समस्याओं के समाधान के लिये एनआरआई सेल का गठन करेगी, जो सिंगल विन्डो के रूप में कार्य करेगा। उन्होंने फ्रेण्ड्स ऑफ एम.पी. से प्रदेश के ब्रान्ड एम्बेसेडर के रूप में काम करने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि जो लोग देश और विदेश में उल्लेखनीय कार्य कर प्रदेश को गौरवान्वित करेंगे, उन्हें मध्यप्रदेश सरकार प्रति वर्ष “मध्यप्रदेश रत्न’’ का अवार्ड प्रदान करेगी।  मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि उनकी 2015 में की गई अमेरिका यात्रा के बाद फ्रेण्ड्स ऑफ एम.पी. कान्क्लेव आयोजित करने का विचार आया था। इसी कड़ी में इस कान्क्लेव का आयोजन किया गया है। यह प्रक्रिया आगे भी जारी रखी जायेगी। अगले वर्ष 2019 में जनवरी माह की 4 एवं 5 तारीख को कान्कलेव आयोजन पुन: किये जाने की घोषणा भी की। श्री चौहान ने कहा कि इस समिट में आये 23 देशों के मित्रों द्वारा जो सुझाव और प्रस्ताव दिये गये है, उन्हें एकजाई करने का काम किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा फ्रेण्ड्स ऑफ एम.पी. से सुझाव आमंत्रित करने के लिये एक पोर्टल भी बनाया जायेगा, जिसमे “टेलेंट-कूल्स’’ भी बनाया जायेगा, जिसके माध्यम से विषय विशेषज्ञ अपने सुझाव दे सकेंगे, जिनका परीक्षण कर सरकार उन पर अमल करेगी। मुख्यमंत्री ने प्रति माह मध्यप्रदेश की गतिविधियों से फ्रेण्ड्स ऑफ एम.पी. को अवगत कराने के लिये एक न्यूज लेटर जारी करने तथा सभी प्रदेश के एन.आर.आई का डाटाबेस तैयार करने की बात भी कही।   मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्य देशों में फ्रेण्ड्स ऑफ एम.पी. चेप्टर गठित किये जायेंगे। उन्होंने चेप्टर के माध्यम से उन देशों में विभिन्न कार्यक्रम के आयोजन करने की सलाह भी दी और कहा कि अगर आप लोग हमें आमंत्रित करेगे तो वह स्वयं या प्रदेश के प्रतिनिधि उसमें अवश्य भागीदारी दर्ज करायेंगे। मुख्यमंत्री ने  फ्रेण्ड्स ऑफ एम.पी. के सदस्यों से उनके देशों में एक नवम्बर मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने तथा 2 जुलाई को पर्यावरण संरक्षण के लिये पौधरोपण करने की सलाह भी दी।  कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने अपनी बात  ‘एहसान मेरे दिल पर तुम्हारा है दोस्तों ये दिल तुम्हारे प्यार का मारा है दोस्तों’’ गीत सुनाकर की। इस अवसर पर प्रदेश के उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, सहकारिता राज्य मंत्री श्री विश्वास सारंग, महापौर इंदौर श्रीमती मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़, मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह, प्रमुख सचिव उद्योग श्री मोहम्मद सुलेमान, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री एस.के. मिश्रा, आयुक्त जनसम्पर्क श्री पी.नरहरि सहित अन्य गणमान्य अतिथिगण उपस्थित थे।   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मध्यप्रदेश में आनंद मंत्रालय

  मुख्यमंत्री श्री चौहान फ्रेन्ड्स ऑफ एमपी कॉन्क्लेव के सत्र में     एमपी के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हमारी सरकार ने प्रदेश में विकास के साथ-साथ लोगों में खुशी की भावना को मजबूत करने के लिये आनंद मंत्रालय का गठन कर विशेष पहल की है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में बढ़ते तनाव के बीच में लोगों के चेहरे पर खुशी देखना बड़ी चुनौती के समान है। श्री चौहान ने कहा कि 14 जनवरी से 20 जनवरी तक प्रदेश में प्रत्येक पंचायत स्तर पर आनंद उत्सव मनाया जायेगा। इस उत्सव में सभी वर्ग व सभी उम्र के व्यक्तियों को शामिल किया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज इंदौर में फ्रेन्ड्स ऑफ एमपी कॉन्क्लेव के दूसरे दिन “मध्यप्रदेश विजन वर्ष 2022’’ के सत्र को सम्बोधित कर रहे थे। सत्र में कॉन्क्लेव में आये विदेशों में बसे मध्यप्रदेशवासियों ने भी अपने विचार व्यक्त किये।  मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पिछले साल प्रदेश में व्यापक जनभागीदारी से नर्मदा सेवा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा मध्यप्रदेश की जीवन रेखा कही जाने वाली नर्मदा नदी के संरक्षण के लिये आयोजित की गई। पिछले वर्ष नर्मदा नदी के दोनों किनारों पर करीब सात करोड़ पौधारोपण किया गया। पौधारोपण में फलदार पौधों का चयन किया गया, जो आगे चलकर किसानों की आय बढ़ाने में काफी मददगार साबित होगा। नर्मदा सेवा यात्रा मध्यप्रदेश सरकार की पर्यावरण संरक्षण की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है। सत्र के प्रारंभ में प्रमुख सचिव नगरीय विकास श्री विवेक अग्रवाल ने वर्ष 2022 के लिये तैयार किया गया विजन डाक्यूमेंट प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि भारतीय अर्थव्यवस्था में प्रदेश की कृषि का 30 प्रतिशत योगदान है। महिला साक्षरता की दर में वर्ष 2005-06 के बाद 15 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय पिछले 11 वर्षों में 200 प्रतिशत से अधिक बढ़ी है। पर्यटन के मामले में भी प्रदेश में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की गई है। स्वच्छ मध्यप्रदेश के संबंध में जानकारी देते हुए प्रमुख सचिव ने बताया कि वर्ष 2022 तक प्रदेश में समग्र रूप से सूखे और गीले कचरे का पूरी तरह से प्रबंधन कर लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि जबलपुर में कचरे से बिजली उत्पन्न करने का स्मार्ट यूनिट लगाया जा चुका है।  प्रमुख सचिव ने बताया कि इंदौर-भोपाल और चंबल एक्सप्रेस-वे सड़क का कार्य किया गया है। प्रदेश में किसानों को आर्थिक रूप से सुरक्षा देने के लिये भावान्तर भुगतान योजना को प्रदेश में सबसे पहले लागू किया गया है। कृषि उपकरणों को किसानों तक पहुंचाने के लिये पीपी मोड पर हायर सेंटर शुरू किये गये हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के शहरों को झुग्गी मुक्त बनाने के लिये ठोस योजना बनाकर काम शुरू कर दिया गया है। प्रदेश की सात स्मार्ट सिटी में आने वाले वर्षों में करीब 21 हजार करोड़ का निवेश किया जायेगा। पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मजबूत किया जा रहा है। स्किल डवलपमेंट के लिये युवा सशक्तिकरण मिशन शुरू कर दिया गया है। उन्होंने सिंचाई, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में तैयार की गई कार्ययोजना की भी जानकारी दी।  सत्र में लंदन के डिप्टी मेयर श्री राजेश अग्रवाल ने बताया कि समग्र विकास के लिये उन लोगों का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा जो अभी भी विकास की पहुंच से दूर हैं। प्रदेश में सही मायनों में विकास के लिये युवाओं और महिलाओं के हितों का ध्यान रखना होगा। सत्र में विदेश में बसे प्रदेशवासी सर्वश्री सी.पी. गुरनानी, सत्येन्द्र सिंह रेखी, जी.एस. सरीन ने भी विचार रखे। सत्र का संचालन प्रमुख सचिव पर्यटन श्री हरिरंजन राव ने किया। उन्होंने कहा कि फ्रेन्ड्स ऑफ एमपी कॉन्क्लेव में आये प्रत्येक सुझाव पर गंभीरतापूर्ण विचार कर विकास को गति को देने के लिये कार्यवाही की जायेगी।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

शिवराज सिंह चौहान

  शिवराज सिंह चौहान  वर्ष 2017 बीत गया। हमने कई नवाचारी प्रयासों और ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ 2017 को यादगार बना दिया। आज मध्य प्रदेश किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। प्रदेश के नागरिकों में अद्भुत क्षमता, प्रतिभा और प्रदेश के लिए कुछ कर गुजरने की दक्षता है। वर्ष 2017की उपलब्धियां इस बात को मुखरता से रेखांकित करती हैं कि प्रदेश के नागरिकों में भरपूर आत्मविश्वास और संकल्प शक्ति है। नागरिकों की रचनात्मक ऊर्जा और सकारात्मक सोच के साथ ही मध्यप्रदेश ने विकास के नए कीर्तिमान बनाए हैं और 2018 में भी यह सिलसिला जारी रहेगा। सरकार के साथ-साथ नागरिकों की भी जिम्मेदारी थी कि वे विकास में पूरे मनोयोग से अपना योगदान दें। इस जिम्मेदारी को नागरिकों ने अच्छी तरह निभाया है। इसलिए मध्य प्रदेश का कायाकल्प करने का श्रेय सरकार की अपेक्षा नागरिकों को ज्यादा है। नागरिकों के सहयोग और समर्थन के बिना हर काम अधूरा रहता है। मैं नागरिकों को विशेषज्ञ मानता हूं और उनके विवेक का मैंने हमेशा सम्मान किया है। यह सर्वमान्य तथ्य है कि विकास निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। एक मुद्दा हल होता है तो दूसरे मुद्दे खड़े हो जाते हैं और फिर उनके समाधान के प्रयासों की श्रृंखला शुरू हो जाती है। सरकार के लिए बिना थके और बिना रुके काम करना अनिवार्य हो जाता है। ऐसे में सिर्फ लोगों के विश्वास की शक्ति ही संबल बढ़ाती है। हम सब नई ऊर्जा, नई आशाओं और अपेक्षाओं के साथ 2018 में प्रवेश कर रहे हैं। जहां एक ओर 2017 में ढेरों उपलब्धियां रही, वहीं कुछ नई चुनौतियां भी सामने आईं जो हमारे संकल्प और दृढ़ इच्छाशक्ति के सामने टिक नहीं पाईं। हमारे प्रयासों में किसी प्रकार की कोताही नहीं रहना चाहिए। लोकशक्ति और लोक-विश्वास की अभिव्यक्ति हमने नर्मदा सेवा यात्रा में देखी। नर्मदा मैया जीवनदायी नदी है। हमारी आस्था में उन्हें मां का दर्जा मिला है। नर्मदा का जीवन ही हमारा जीवन है, इसका बोध होते ही लाखों लोग नर्मदा सेवा यात्रा से जुड़ गए और यह विश्व का सबसे बड़ा नदी बचाओ अभियान बन गया। आज हर तरफ चर्चा है कि जैसा मध्य प्रदेश के लोगों ने अपनी नर्मदा मैया के प्रति आस्था और समर्पण दिखाया, वैसा अन्यत्र संभव क्यों नहीं ? आज कई राज्यों के लिए यह प्रेरणा स्रोत बन गया है। सरकार और समाज के साथ- साथ मिलकर काम करने का यह सबसे अच्छा उदाहरण है। पिछले साल कई चुनौतीपूर्ण क्षण आए जो समुदाय के सहयोग से समाप्त हो गए हैं। कई चुनौतियों का स्थाई समाधान हो गया। भावांतर भुगतान योजना इसका अच्छा उदाहरण है। अब किसानों को फसलों के दाम गिरने पर भी नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा। ऐसे ही हमारे प्रतिभाशाली बच्चों की चिंता हमेशा के लिए समाप्त हो गई है कि उच्च स्तर की पढ़ाई का खर्चा कौन उठाएगा? अब बच्चों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्हें सिर्फ पढ़ना है, अच्छे नंबर लाना है। बाकी चिंता करने के लिए सरकार है। परीक्षा को शुरू होने में अब कुछ ही समय रह गया है। मैं बच्चों से कहना चाहूंगा कि खूब पढ़े और अच्छे नम्बर लाकर अपने माता-पिता को 2018 का सर्वश्रेष्ठ उपहार दें। वर्ष 2017 में युवाओं की अपेक्षाएं पूरा करने के लिये युवा सशक्तिकरण मिशन की शुरुआत हुई थी। नये साल में इसके परिणाम मिलेंगे। इसी प्रकार महिलाओं के स्व-सहायता समूह के रूप में नारी शक्ति का उदय हुआ है। नये साल में यह एक सशक्त आर्थिक आंदोलन बन जायेगा। ऐसे ही लोक-विश्वास की अभिव्यक्ति देने वाली हमारी 'एकात्म यात्रा' उज्जैन से शुरू हुई और 22 जनवरी को ओंकारेश्वर में समाप्त होगी। एकात्म यात्रा से भारत की सांस्कृतिक, धार्मिक और आध्यात्मिक एकात्मकता के ध्वजवाहक आदि शंकराचार्य की स्मृति जनमानस में ताजा हो रही है। ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची अष्टधातु की प्रतिमा की स्थापना होगी। यह मध्य प्रदेश की आदरांजली है, ऐसे महाअवतारी पुरुष को जिसने भारत के अखंड स्वरूप को गढ़ा। यह सांस्कृतिक चेतना को जागृत करने वाली यात्रा है। मैं समझता हूं कि विकास के साथ-साथ आध्यात्मिक प्रगति भी जरूरी है। इससे शासन, प्रशासन के प्रति नजरिया बदलता है। भ्रष्टाचार के तौर तरीकों से ध्यान हटता है। ईमानदार प्रयासों और परिणामों के प्रति रुझान बढ़ता है और जनमानस में स्वस्थ मानसिकता का विकास होता है। इसलिए मैंने कुछ प्रयास जैसे तीर्थ दर्शन योजना, नर्मदा सेवा और एकात्म यात्रा इस दिशा में शुरु किए हैं जो विकास के दृष्टिकोण के साथ-साथ आध्यात्मिक पूंजी को समृद्ध करने वाले हैं। सरकार, समाज और अध्यात्म का एकीकरण भी सुशासन का जरूरी आयाम है। नए साल की शुरुआत में एक और बात का स्मरण कराना चाहूंगा। आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का तेजी से कायाकल्प हो रहा है। नए संकल्पों के साथ नया भारत उभर रहा है। हम संकल्प लें कि मध्य प्रदेश के संवेदनशील नागरिक के रूप में हमारा भी सर्वश्रेष्ठ योगदान होगा। अपनी पूरी क्षमता और प्रतिभा के साथ नया भारत बनाने में सहयोग करें। नए भारत में नया मध्य प्रदेश बनाना हमारा मिशन है। सभी नागरिकों को नए वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, सब सुखी हों, सबका मंगल हो, नए साल में सब स्वस्थ रहें, यही ईश्वर से प्रार्थना है।(लेखक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं)  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

शिवराज ने कहा -सबका साथ - सबका विकास

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीं नव-वर्ष की शुभकामनाएँ  एमपी के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को नव-वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई दी हैं। श्री चौहान ने कामना की है कि नया वर्ष सबके जीवन में सुख-समृद्धि, रिद्धि-सिद्धि लाये। सबके घर-आँगन खुशियों से भर जायें।  मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सन्देश में कहा है कि मध्यप्रदेश और  देश के विकास में सभी वर्ग अपनी सक्रिय भागदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने नागरिकों का आव्हान किया है कि नव-वर्ष में अपनी नागरिकता के कर्तव्यों के पालन का संकल्प लें। संकल्पित हों कि नये वर्ष में  केवल अपने लिये नहीं, बल्कि अपने देश, प्रदेश और समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ दायित्वों का निर्वहन करेंगे। श्री चौहान ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि 'सबका साथ - सबका विकास' के मूल-मंत्र के साथ , नई ऊर्जा और उत्साह के साथ निरंतर आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे। 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

अशोकनगर एसपी भदौरिया को हटाया, तिलक सिंह नए एसपी

  एमपी के अशोकनगर थाना परिसर में एएसआई सतीश चंद्र रघुवंशी द्वारा की गई आत्महत्या के मामले में शासन ने पुलिस अधीक्षक डीएस भदौरिया को हटा दिया है। उनके स्थान पर छिंदवाड़ा छठवीं वाहिनी के सेनानी तिलक सिंह को अशोकनगर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। शासन ने गुरुवार को भदौरिया सहित भारतीय पुलिस सेवा के पांच अधिकारियों की नई पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। नौवीं वाहिनी रीवा के एपी सिंह को आरएपीटीसी इंदौर, अनुराग शर्मा सहायक पुलिस महानिरीक्षक पीएचक्यू को 32वीं वाहिनी उज्जैन एवं एमएल सोलंकी 35वीं वाहिनी मंडला को पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया गया है। इनके अलावा राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के तीन अधिकारियों की पदस्थापना की है। इनमें सहायक पुलिस अधीक्षक ग्वालियर निवेदिता गुप्ता को अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) ग्वालियर, सहायक पुलिस अधीक्षक जबलपुर अखिल पटेल को अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) लांझी बालाघाट और सहायक पुलिस अधीक्षक ग्वालियर आशुतोष बागरी को अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) रतलाम भेजा गया है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

एकात्म यात्रा

केरल के श्रंगेरी मठ में "एकात्म यात्रा" कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पूरे विश्व में आदि शंकराचार्य के अद्वैत दर्शन का प्रचार-प्रसार करने के लिये प्रदेश के ओंकारेश्वर में आदि गुरु शंकराचार्य सांस्कृतिक एकता न्यास की स्थापना की जायेगी। न्याय के जरिये अद्वैत दर्शन पर शोध और अध्ययन का काम होगा। वे आज केरल में श्रंगेरी मठ में 'एकात्म यात्रा' की श्रंखला में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने शंकर संदेश वाहिनी को ध्वज दिखाकर रवाना किया। यह वाहिनी कालिडी, श्रंगेरी, काँची, द्वारका, जोशीमठ, हरिद्वार, वाराणसी से होते हुए 22 जनवरी को ओंकारेश्वर पहुँचेगी। श्री चौहान ने कहा कि अद्वैत दर्शन में विश्व की सभी समस्याओं का समाधान करने की क्षमता है। यह युग की धारा बदल देने वाला दर्शन है। आतंकवाद  और वैमनस्यता जैसी बुराइयों को समाप्त कर देगा। उन्होंने कहा कि अद्वैत दर्शन का ज्ञान होने पर ही पता चलता है कि इस जगत के सभी जीवों, अवयवों में एक ही चेतना का वास है। इसलिये सभी एक ही चेतना से आपस में जुडे हैं। इसी दर्शन के कारण भारत में प्रकृति की आराधना होती है। नदियों को पूजा जाता है। उन्हें परम चेतना से अलग नहीं मानते। उन्होंने कहा कि अद्वैत दर्शन आम लोगों के बीच जाना चाहिये। केवल मंदिरों, मठों और विद्वानों तक सीमित नहीं रहना चाहिये। इसका विस्तार ही कल्याणकारी है। आदि शंकराचार्य ने भारत की सांस्कृतिक एकता को स्थापित किया और मानवता को शांति और धर्म की राह दिखाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदि शंकराचार्य की जन्म-भूमि केरल है लेकिन उनकी ज्ञान-भूमि मध्यप्रदेश है। इसलिये चार एकात्म यात्राएँ ओंकारेश्वर, रीवा, अमरकंटक और उज्जैन से निकाली गई हैं। जिन स्थानों से ये एकात्म यात्राएँ गुजरेंगी उस स्थान से धातु कलश में वहाँ की मिट्टी इकट्ठी की जा रही है। आदिगुरू की प्रतिमा की स्थापना के समय नींव में इसका उपयोग किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं को जीव, जगत और जगदीश की एकात्मकता को आत्मसात करने और एकात्मकता के माध्यम से बेहतर समाज, राष्ट्र और विश्व निर्माण करने में योगदान देने का संकल्प दिलाया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

रानी कमलापति

मुख्यमंत्री द्वारा बीसवीं राष्ट्रीय वनवासी खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ    मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि रानी कमलापति की विशाल प्रतिमा भोपाल में स्थापित की जाएगी। आजादी के आंदोलन में वनवासियों के संघर्ष और बलिदान का स्मरण करते हुये कहा कि आजादी की लड़ाई में वनवासी समाज ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर शहीदों की स्मृति से प्रेरणा लेने के लिए प्रदेश सरकार ने वनवासी वीरों के स्मारकों का निर्माण करवाया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज कमला देवी पब्लिक स्कूल भोपाल में आयोजित बीसवीं राष्ट्रीय वनवासी खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। श्री चौहान ने इस अवसर पर बिरसा भगवान, वीर टंट्या भील, भीमा नायक, रघुनाथ शाह, शंकर शाह, रानी दुर्गावती और कमलापति के संघर्ष और बलिदान का स्मरण किया। उन्होंने वनवासी कल्याण परिषद के संस्थापकों का स्मरण करते हुए देश में 3 हजार से अधिक खेल केंद्रों के संचालन, शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज सेवा के क्षेत्र में परिषद की भूमिका की सराहना की। मुख्यमंत्री ने प्रारंभ में ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और स्मारिका अरण्याजंली का विमोचन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने खिलाड़ियों का आव्हान किया कि खेल भावना के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। साथ ही आश व्यक्त की कि ओलंपिक खेलों में तीरंदाजी का स्वर्ण पदक भारत के खिलाड़ियों को शीघ्र ही मिलेगा। श्री चौहान ने कहा कि तीरंदाजी के प्रशिक्षण की उत्कृष्टतम सुविधा उपलब्ध कराने और महाकौशल के जनजातीय तीरंदाजों को प्रतिभा निखारने का अवसर देने के लिए जबलपुर में तीरंदाजी एकेडमी की स्थापना की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रतियोगिता में आए सभी खिलाड़ी राज्य के मेहमान हैं। इन खिलाड़ियों को समय की उपलब्धतानुसार भोपाल और आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण करवाया जाये। खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के प्रदर्शन की मध्यप्रदेश तीरंदाजी एकेडमी के कोच समीक्षा करेंगे। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का एकेडमी में चयन किया जाएगा। उन्होंने खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की अपेक्षा करते हुए बताया कि मध्यप्रदेश की तीरंदाजी एकेडमी उत्कृष्टतम है। एकेडमी में मध्यप्रदेश के 80 प्रतिशत और देश के अन्य क्षेत्रों के 20 प्रतिशत खिलाड़ियों को तीरंदाजी प्रशिक्षण की सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए वनवासी कल्याण परिषद को बधाई देते हुए कहा कि खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इसमें परिषद के सहयोग की भी अपेक्षा है। कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री कृपा प्रसाद सिंह ने कहा कि नए भारत के निर्माण में वनवासी समुदाय का योगदान प्रमुख है। नवीन भारत के निर्माण में जिस तरह मध्यप्रदेश की सरकार प्रयास कर रही है, उसी तरह का कार्य वनवासी अंचल में परिषद द्वारा खेल के क्षेत्र में किया जा रहा है। नवीन भारत का जो सपना स्वामी विवेकानंद ने देखा था, उसे ही साकार करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा में तीरंदाजी का महत्वपूर्ण स्थान है, इसलिये तीरंदाज तेल में देखकर मछली की आँख भेदने को ही अपना लक्ष्य बनाएं। तीरंदाजी के ओलंपियन खिलाड़ी  श्री मंगल सिंह ने अपने अनुभवों से खिलाड़ियों को  निरंतर प्रयास के लिए  प्रेरित किया।  खिलाड़ी को हार कर बैठना नहीं चाहिए।  गलतियों से सबक लेकर  निरंतर मेहनत करनी चाहिए।  उन्होंने बताया कि  मात्र  8 महीने के प्रशिक्षण में वर्ष 1998 की  एशियन गेम्स प्रतियोगिता में उनका चयन हो गया था। उस समय वह प्रतियोगिता के सबसे युवा खिलाड़ी थे किन्तु अगले 7 वर्षों तक उनका भारतीय टीम में  चयन भी नहीं हो सका। लेकिन निरंतर  प्रयास करते रहे। उन्होंने बताया कि आज  दुनिया की विभिन्न प्रतियोगिताओं के पदक उनके पास हैं। तीरंदाजी के विश्व कीर्तिमान की बराबरी करने के साथ ही  विश्व कप प्रतियोगिता के 4 स्वर्ण पदक जीतने की उपलब्धि भी उनके खाते में है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अतुल जोग ने बताया की 33 टीमें प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं। इनमें आधुनिक खो-खो के 223 और तीरंदाजी के 316 खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें 89 महिला खिलाड़ी हैं। उन्होंने बताया कि  भोपाल शहर में  300 से अधिक तीरंदाजों की उपस्थिति का  नया कीर्तिमान  बना है  जिसे गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कर लिया गया है ।स्वागत समिति के अध्यक्ष श्री संजय शाह ने स्वागत उद्बोधन में बताया कि वनवासी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। प्रारंभ में खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में शामिल होने की शपथ दिलाई गई। खिलाड़ियों द्वारा मार्च पास्ट का आयोजन किया गया। सुश्री अनमोल सक्सेना ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और खिलाड़ी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय वनवासी खेल प्रतियोगिता का आयोजन 28 से 31 दिसंबर तक भोपाल में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन वनवासी कल्याण परिषद मध्यप्रदेश द्वारा अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के तत्वाधान में किया गया है। इस प्रतियोगिता में अंडमान निकोबार, आंध्रप्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, आसाम, बिहार, छत्तीसगढ़, दादर नागर हवेली, दक्षिण बंगाल, दक्षिण आसाम, देवगिरी, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जशपुर नगर, झारखंड, कर्नाटक, कोंकण, महाकौशल, मणिपुर, उड़ीसा, पश्चिम महाराष्ट्र, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तराखंड, उत्तर बंगाल, उत्तरप्रदेश, विदर्भ और मध्य भारत की टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का आयोजन कमला देवी पब्लिक स्कूल, करोंद, भोपाल में किया गया है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

कोलकता के मीठे पान की बेमिसाल खेती

हरदा जिले के टिमरनी विकास खंड के गांव छिरपुरा के बंसत वर्मा अपने पॉली हाउस में पान की बेमिसाल पैदावर से बहुत खुश हैं। उन्हें पंरपरागत खेती से अलग हटकर किया गया यह प्रयोग अच्छा मुनाफा दे रहा है।  खेती में नए प्रयोग और अच्छा मुनाफा कमाने बंसत ने उद्यानिकी विभाग की योजना के अन्तर्गत पॉली हाउस बनाकर पान की खेती की शुरूआत की। इस खेती में सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण बात यह है कि एक बार पान की बेल लगाने के बाद सालों तक इससे पत्ते ले सकते हैं। बार-बार बीज (बेल) लगाने की आवश्यकता नहीं होती। पंरपरागत खेती से हटकर यह प्रयोग हरदा जिले में पहली बार हुआ है कि जब किसी किसान ने पॉली हाउस बनाकर पान की खेती शुरू की है। बंसत वर्मा ने 9.37 लाख रुपये से अपना पाली हाउस बनवाया और वहाँ कोलकता की सुप्रसिद्ध सोफिया पान की प्रजाति को पहली बार लगाया। यह संरक्षित खेती है। पॉली हाउस बनाने से पान की फसल तेज गर्मी, पाले और बरसात की वहज से नष्ट नहीं होती। एक बार रोपाई करने के बाद 20 साल तक रोपाई की जरूरत नहीं पड़ती। बसंत वर्मा ने एक हजार वर्ग मीटर के पॉली हाउस में कोलकाता से पान की 10 हजार बीज (बेल) लाकर लगाई। इससे एक साल में चार लाख पान के पत्तों का उत्पादन हुआ। बंसत ने पूर्ण जैविक विधि से पान के पत्ते पैदा किये। इसमें जीवामृत और सरसों की खली, दूध, मठा, नीम तेल का उपयोग किया। इससे लागत में भी भारी कमी आई। सिंचाई के लिए ड्रिप एण्ड फागर लगवाए। इस पान का पत्ता एक रूपये से दो रूपए तक मूल्य में भोपाल, इंदौर, इटारसी, और खण्डवा में बिकता है। बंसत वर्मा की सफलता से प्रभावित होकर इंदौर और भोपाल में भी किसानों ने चार एकड़ के पॉली हाउस बनवाकर इस पान की प्रजति की पैदावर लेना शुरू कर दिया है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

भावांतर भुगतान योजना

रमेशचन्द्र ने भावांतर भुगतान योजना की सराहना की  एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज नीति आयोग के सदस्य श्री रमेशचंद्र ने भेंट की। इस दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश शासन की भावांतर भुगतान योजना की सराहना की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नीति आयोग के सदस्य से प्रदेश में चल रही अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में भी चर्चा की। साथ ही, किसान हितैषी भावांतर भुगतान योजना की जानकारी दी। इस मौके पर श्री रमेशचंद्र ने योजना की सराहना करते हुये कहा कि संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर वे इसका समग्र अध्ययन करेंगे। इस अवसर पर कृषि उत्पादन आयुक्त श्री पी.सी. मीना, प्रमुख सचिव कृषि डॉ. राजेश राजौरा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री अशोक वर्णवाल एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 अटल बिहारी वाजपेयी को दी जन्म-दिन की बधाई

मुख्यमंत्री  ने क्रिसमस पर दी बधाई मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने क्रिसमस के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामना दी हैं। मुख्यमंत्री ने संदेश में कहा है कि‍आधुनिक समाज में नैतिक मूल्यों, विश्व शांति और मानव जीवन की गरिमा की स्थापना के लिये प्रभु ईसा मसीह के पवित्र वचनों की सार्वभौमिक प्रासंगिकता है।  मुख्यमंत्री ने कहा है कि क्रिसमस का त्यौहार भाईचारे की भावना और खुशि‍यों को बांटने का उत्सव है। यीशु मसीह के जन्म के उपलक्ष्य में मनाया जाने वाला यह त्‍यौहार उनके बलि‍दान, सेवा,त्‍याग, प्रेम और करूणा जैसे आदर्शो का अनुसरण करने का संदेश देता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने क्रिसमस के अवसर पर प्रदेशवासियों की खुशहाली और प्रदेश की तरक्की की कामना की है।   मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनके जन्म-दिन 25 दिसम्बर पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने श्री वाजपेयी के सुदीर्घ जीवन की मंगल-कामना की है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि श्री वाजपेयी देश के एक आदर्श राजनेता हैं। वे सुशासन के प्रतीक हैं। उनके जन्म-दिन को मध्यप्रदेश में सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य शासन जिम्मेदार और प्रभावी सुशासन देने के लिए संकल्पबद्ध है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

भोपाल गैंगरेप : चारों आरोपियों को मरते दम तक कैद

    भोपाल में  31 अक्टूबर को हुए छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म  के चारों दोषियों को शनिवार की दोपहर मरते दम तक कैद और 80 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई गई। विशेष न्यायाीश फास्ट ट्रैक कोर्ट सविता दुबे ने यह फैसला सुनाया। मामले की गंभीरता और आरोपियों पर लगाई गई धाराओं को देखते हुए सरकारी वकील रीना वर्मा और पीएन सिंह ने कोर्ट से आरोपियों को कड़ी सजा देने की अपील की थी। इस मामले में करीब 28 गवाहों के बयान दर्ज हुए। चार्जशीट दाखिल होने के 38 दिन में कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। सजा के एलान के करीब दस मिनट पहले शक्तिकांड के दोषी गोलू उर्फ बिहारी (25), अमर उर्फ घुंटू (25), राजेश उर्फ चेतराम (50) और रमेश उर्फ राजू को कोर्ट में लाया गया। जहां सरकारी वकील और बचाव पक्ष की वकील इंदु अवस्थी मौजूद थीं। जज ने आरोपियों को मरते दम तक कैद और 80 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। इसमें से 60 हजार स्र्पए शक्ति को प्रतिकार राशि के रूप में दिए जाएंगे। बाकी 20 हजार सरकारी खजाने में जमा होंगे। इससे पहले शक्ति को शासन की ओर से तीन लाख स्र्पए की प्रतिकार राशि अदा की जा चुकी है। कोर्ट ने कमेंट किया कि शक्तिकांड में शक्ति ने साहस पूर्वक समस्त परिस्थितियों का सामना किया है। शुरुआत से ही शक्ति को पुलिस द्वारा रिपोर्ट तक दर्ज करने का सहयोग नहीं था। पुलिस के उदासीन रवैये के कारण शक्ति और उसके माता-पिता ने साहस दिखाया और आरोपियों के खिलाफ पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के लिए विवश किया। कोर्ट ने पुलिस को आड़े हाथों लेते हुए तल्ख लहजे में कहा कि जहां महिलाओं का सम्मान होता है, वहां देवता निवास करते हैं। जहां महिलाएं पीड़ित होती है वहां कुल का नाश होता है। बचाव पक्ष के वकीलों ने आरोपियों के लिए उदारता पूर्वक रवैया अपनाकर सजा सुनाए जाने का निवेदन किया था। जिस पर कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि इस प्रकार के घटनाक्रम से कई बार लोग सामने आकर भी उल्लेख नहीं कर पाते। कम उम्र में यौन हादसों से बच्चियां जीवनभर किसी पर भरोसा नहीं करतीं। दुष्कर्म कोई साधारण अपराध नहीं। पीड़िता की मां ने आरोपियों को सुनाई गई सजा पर संतोष जताते हुए कहा कि उनकी बेटी ने अपने आप को संभाल कर आगे बढ़ना शुरू किया है। उस रात जो हुआ उसे वह भुलाने की कोशिश कर रही है। हम उसे समझा रहे हैं कि वह इस घटनाक्रम को एक हादसा मानकर भूल जाए और आगे बढ़े। वह अब इस मामले की कभी बात भी नहीं करती है। फैसले में भी उसकी कोई दिलचस्पी नहीं थी। घटना के बाद वह अपने रूटीन की तरफ लौट रही है। उसने पढ़ना-लिखना शुरू कर दिया है। घटना ने उसे तोड़कर रख दिया था। फैक्ट फाइल -31 अक्टूबर को शक्तिकांड हुआ -1 नवबंर को आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई -15 नवबंर को जीआरपी हबीबगंज पुलिस ने कोर्ट में चालान पेश किया -16 नवबंर को मामला जिला न्यायाीश शैलेंद्र शुक्ला के पास पहुंचा -16 नवबंर को ही न्यायाीश सविता दुबे की कोर्ट में मामले को भेजा गया। -20 दिसंबर को मामला ट्रायल प्रोग्राम में पेश किया गया। -21 दिसंबर से लगातार सुनवाई शुरू हुई। -28 गवाहों के बयान दर्ज हुए। -200 पेज का चालान पेश हुआ, 60 कागजी दस्तावेज को रिकॉर्ड में मिलाया गया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

सुदाम पी खाडे

कोलार गेस्ट हाउस में  राजस्व अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें एसडीएम ने मुद्दा उठाया कि अब भी कुछ पटवारी ऐसे है जिन्होंने पुराने नक्शे की सीट जमा नहीं कराई है। इससे राजस्व रिकार्ड अपडेट नहीं हो रहा। इस पर कलेक्टर सुदाम पी खाडे ने नाराजगी जाहिर करते हुए ऐसे पटवारियों पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दे दिए। बैठक में सभी सर्किलों के एसडीएम और तहसीलदार मौजूद थे। कलेक्टर ने पांच घंटे तक राजस्व अधिकारियों की क्लास ली। कलेक्टर ने कहा राजस्व प्रकरणों को तब तक समाप्त नहीं किया जाए जब तक अपडेट खसरे का प्रिंटआउट प्रकरण की फाइल में न लगाया जाए। उन्होंने कहा कि एसडीएम और तहसीलदार कोर्ट से नामांतरण और बंटवारा के जो आदेश हो रहे हैं, वह आरसीएमएस साफ्टवेयर में तो दर्ज हो जाता है लेकिन, इस आदेश के आधार पर राजस्व रिकार्ड (खसरा) अपडेट नहीं किया जाता। आए दिन इस तरह की शिकायतें लोग करते रहते हैं। वहीं राजस्व कोर्ट की जांच में भी ऐसे ढेरों मामले सामने आए हैं। अब ऐसा नहीं चलेगा। आदेश को आरसीएमएस में दर्ज करने साथ-साथ खसरे में परिवर्तन हुआ है या नहीं एसडीएम और तहसीलदार इसकी भी जांच करें। जैसे ही खसरा नंबर बदलेगा उसका प्रिंटआउट निकालकर आदेश के साथ चस्पा करना होगा। इसके बाद इसे भी आरसीएमस में ऑनलाइन करना होगा। कलेक्टर ने डायवर्सन वसूली की धीमी गति पर नाराजगी जताई। उन्होंने सभी तहसील और सर्किलों में डायवर्सन और वसूली के लक्ष्य दोबारा तय किए। सभी को नए टारगेट देते हुए कहा कि 31 मार्च तक यह लक्ष्य पूरा करें। हुजूर तहसील और गोविंदपुरा सर्किल को जहां 47-47 करोड़ का वहीं टीटी नगर 45 करोड़, एमपी नगर को 33 करोड़, बैरागढ़ सर्किल को 8 करोड़ और बैरसिया को 2 करोड़ का डायवर्सन वसूली का नया लक्ष्य दिया गया। आवासहीनों को जल्द से जल्द दें पट्टे, तय समय सीमा में बांटे कोई देरी न करें कलेक्टर सुदाम पी खाडे ने बैठक में आवासहीनों को तय समयसीमा में पट्टे वितरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीएस भी इस संबंध में नाराजगी जाहिर कर चुके हैं इसलिए कोई भी देरी न करें। बैठक में हुजूर तहसील के पटवारी रमेश शर्मा व एक अन्य महिला पटवारी भारती महावर को लक्ष्य से ज्यादा वसूली करने पर कलेक्टर ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। रमेश शर्मा को 60 लाख रुपए का टारगेट दिया गया था जबकि उन्होंने एक करोड़ 20 लाख रुपए की वसूली कर ली है।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

केरवा पेयजल योजना

  केरवा पेयजल योजना का काम दिन-रात चला। कोलार में बंजारी दशहरा मैदान और पैलेस आर्चार्ड की 20-20 लाख लीटर क्षमता की टंकियों को जोड़ने वाली पाइप लाइन में वॉल्व फिटिंग का काम पूरा हो गया। शनिवार दोपहर 3 बजे तक बंजारी दशहरा मैदान की टंकी से पानी सप्लाई शुरू करने के लिए तीन वॉल्व लगा दिए गए। वहीं पैलेस आर्चार्ड की टंकी से कॉलोनियों में पानी वितरण करने के लिए वॉल्व फिट करने का काम पूरा हो गया। इधर, केरवा डेम पर नगर निगम के 5 अफसरों की टीम समेत निर्माणाधीन एजेंसी नीति इंफ्रा के कर्मचारी व ठेकेदार काम पूरा कराने में जुटे रहे। शाम 6 बजे तक इंटकवेल से केरवा पहाड़ी पर बने वाटर फिल्टर प्लांट तक पानी चढ़ाने के लिए जरूरी वोल्टेज के हिसाब से बिजली सप्लाई करने के लिए 750 केवीए की डीपी रखी गई। इसका विधायक व ननि कमिश्नर ने लोकार्पण किया। इसके बाद पूरी रात केरवा डेम पर अधूरे कार्यों को पूरा करने का काम चलता रहा। रविवार को बिजली की सप्लाई समेत अन्य छोटे-छोटे अधूरे कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। केरवा डेम पर बनाए गए इंटकवेल में जमा पानी को दो पंपों से केरवा पहाड़ी पर बिछाई गई 150 मीटर लंबी ग्रेवटी लाइन के माध्यम से फिल्टर प्लांट तक पानी जाएगा। यहां पर पानी फिल्टर होगा। इसके बाद प्लांट के पीछे से केरवा नहर के किनारे-किनारे मप्र हाउसिंग बोर्ड के गौरव नगर के प्रोजेक्ट होते हुए बैरागढ़ चीचली के रास्ते कुल 7 किमी पानी की मेन लाइन तक पानी आएगा। फिर कोलार मेन रोड पर बिछाई गई पाइप लाइन तक पानी पहुंचेगा। मेन लाइन से बंजारी दशहरा मैदान पर बनी टंकी भरी जाएगी। ऐसे ही पैलेसे आर्चार्ड टंकी तक पानी आएगा। दोनों टंकियों से कॉलोनियों में बिछाई गई लाइन के माध्यम और फिर बल्क कनेक्शन से 25 दिसंबर तक वार्ड-80 और 82 के 500 से ज्यादा घरों तक पानी सप्लाई होने लगेगा। केरवा पेयजल योजना का काम पूरा कराने शनिवार को क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर शर्मा और नगर निगम कमिश्नर ने केरवा डेम पर डेरा डाल लिया। दोपहर 4 बजे केरवा पहुंचकर इंटकवेल से लेकर वाटर फिल्टर प्लांट के अधूरे कार्यों को रविवार तक पूरा कराने के लिए ननि अधिकारियों को निर्देश दिए। विधायक-कमिश्नर चार घंटे से ज्यादा समय रुके और दो पंप तक बिजली सप्लाई शुरू कराने काम खड़े होकर कराया। 25 दिसंबर सोमवार को क्षेत्रीय विधायक बंजारी दशहरा मैदान पर पैलेस आर्चार्ड की टंकी से पानी की सप्लाई शुरू कर केरवा पेयजल योजना का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद लगातार तीन दिन तक टेस्टिंग के रूप में पानी सप्लाई किया जाएगा। लोकार्पण से पहले कोई टेस्टिंग नहीं होगी। नगर निगम प्रशासन तीन दिन तक पानी का इस्तेमाल नहीं करने की अपील करेगा। तीन दिन के बाद लोग पानी का उपयोग कर सकेंगे।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

सहरिया परिवार जिस भूमि पर रह रहे हैं, उसी भूमि के मालिक होंगे

सहरिया जनजाति की बस्‍ती में अचानक पहुंचे मुख्‍यमंत्री चौहान  मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज शिवपुरी जिले के कोलारस क्षेत्र के प्रवास के दौरान ग्राम रन्‍नौद की सहरिया जनजाति की बस्‍ती में अचानक पहुँचे। मुख्यमंत्री बस्ती में सहरिया परिवारों से मिले और उनकी समस्याओं को सुना। मुख्यमंत्री से मिलकर पुलकित हुई गिरजाबाई गिरजाबाई को मिलेगी 25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता और बच्चे को पाँच सौ रूपये मासिक गिरजा बाई ने कभी सोचा भी नहीं था कि मुख्यमंत्री उसे मिलेंगे और बिना बताये ही उसकी समस्या को जानकर उसका समाधान भी कर देंगे। उसको कतई उम्मीद भी नहीं थी कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान कभी उसके पास आयेंगे और उसके बच्चे को दुलार भी करेंगे। शिवपुरी जिले के रन्नौद से कार द्वारा हेलीपेड के लिये लौटते समय मुख्यमंत्री श्री चौहान की नजर एक छोटे बच्चे को गोद में लिये एक ग्रामीण महिला पर पड़ी। उन्होंने तत्काल गाड़ी रूकवायी। वे उस ग्रामीण महिला के पास जा पहुँचे तथा उसके बच्चे को लाड़-प्यार किया। श्री चौहान को महिला की हालत देखकर उसकी परिस्थिति को भाँपने में देर नहीं लगी। उन्होंने मौके पर ही महिला को 25 हजार रूपये की एक मुश्त आर्थिक सहायता तथा बच्चे के पोषण के लिये प्रति माह पाँच सौ रूपये की विशेष आर्थिक सहायता देने के लिये कलेक्टर को निर्देशित किया। गाम डगपीपरी की गिरजाबाई पति स्वर्गीय श्री हरप्रसाद जाटव गुरूवार को श्री चौहान से मिलकर खुशी से फूली नहीं समायी। मुख्यमंत्री से मिले भाई-बहन के स्नेह से उसके अपने मायके की याद ताजा हो गयी। वह अपने घर परिवार को यह बताते नहीं अघाती कि प्रदेश के मुख्यमंत्री उसके भाई हैं, जिन्होंने बहन की चिंता कर उसकी समस्या का निदान किया जिसे वह जीवन भर नहीं भूलेगी। मुख्यमंत्री की सहजता देखकर वहाँ मौजूद लोग भी अचंभित हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सहरिया परिवारों से कहा कि वे जिस जमीन पर रह रहे हैं, उन्हें पट्टा देकर उसी जमीन का मालिक बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को इस बावत तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सहरिया परिवारों की जमीन पर अगर अन्य लोगों ने कब्जा किया हुआ है, तो ऐसे कब्जे तत्काल हटवायें। मुख्यमंत्री ने सहरिया जनजाति के परिवारों को बताया कि उन्हें साग-भाजी और दूध खरीदने के लिये प्रति माह एक हजार रूपये की राशि परिवार की महिला सदस्‍य के बैंक खाते में जमा करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सहरिया जनजाति के परिवारों को एक रूपये प्रति किलो गेहूँ, चावल और नमक भी प्रदाय किया जाएगा।मुख्यमंत्री ने सहरिया परिवारों से आग्रह किया कि अपने बच्‍चों को पढ़ने-लिखने के लिये स्कूल भेजें। इसके लिये राज्‍य सरकार सभी तरह की सहायता उपलब्‍ध करवाएगी। इस दौरान उन्‍होंने सहरिया बस्‍ती में हैण्‍डपंप लगाने के निर्देश भी दिये।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

अनुसूचित जनजाति को दस रूपये किलो मूल्य पर दालें

  कुपोषण दूर करने कराहल एवं खालवा विकासखण्ड से शुरू होगी योजना    मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कुपोषण की समस्या को दूर करने के लिये जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में अनुसूचित जनजाति के लोगों को दलहनों का वितरण किया जायेगा। यह कार्यक्रम पायलट प्रोजेक्ट के रूप में श्योपुर जिले के कराहल एवं खण्डवा जिले के खालवा विकासखण्ड से शुरू किया जाएगा। इसके अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति को एक किलो दाल मात्र दस रूपये में उपलब्ध करायी जायेगी। इस अभिनव कार्यक्रम से दोनों विकासखण्ड के लगभग 75 हजार परिवारों के साढ़े तीन लाख लोग लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दलहन वितरण का यह महत्वाकांक्षी निर्णय आज यहाँ वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक में लिया। उन्होंने अधिकारियों को दलहन वितरण की व्यवस्था करने और जनजातीय वर्ग के लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि जनसमुदाय की राय से ही तय किया जायेगा कि उन्हें दाल या खड़ी दाल के रूप में दलहनें उपलब्ध करायी जाये। श्री चौहान ने कहा कि जनजातीय लोगों को दलहन उपलब्ध कराने से उनके भोजन में दाल शामिल होगी जिससे उन्हें प्रोटीन की समुचित मात्रा मिलेगी। इससे कुपोषण दूर करने में मदद मिलेगी। बैठक में मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह, अपर मुख्य सचिव वित्त श्री ए.पी. श्रीवास्तव, एपीसी श्री पी.सी. मीणा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री अशोक वर्णवाल, प्रमुख सचिव कृषि डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति श्रीमती नीलम शमी राव और प्रमुख सचिव सहकारिता श्री के.सी. गुप्ता उपस्थित थे।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मिठाई कलाकंद बनी ब्रांड

     इंदौर के पास पहाड़ियों से घिरे कालाकुंड गांव की महिलाओं ने मजबूरी में शुरु किये गये रोजगार को अपनी मेहनत से शहरों तक पहुंचाकर ब्रांड बना दिया। आज इंदौर के पास का यह गांव अपनी खूबसूरती से ज्यादा वहाँ के कलाकंद की वजह से प्रसिद्ध हो चुका है। यहां कलाकंद बनाने से लेकर बेचने तक की सारी कमान महिलाओं के हाथ में है। कम आबादी वाले इस गांव में पहुंचने के लिये एक ही साधन है मीटर गेज ट्रेन। ट्रेन से कालाकुंड पहुंचते ही यहां छोटे से स्टेशन पर गाड़ी रुकते ही प्लेटफॉर्म पर दो-तीन हाथ ठेलों में लोग पलास के पत्तों के ऊपर सफेद रंग की खाने की चीज बेचते दिख जाते हैं। यही हैं यहां के गिने-चुने रोजगार में से एक कालाकुंड का प्रसिद्ध कलाकंद।  कालाकुंड में आजीविका के नाम पर अगर कुछ है तो लकड़ी काटकर बेचना और कुछ दुधारु पशु। दूध बाहर भेजने के लिये ट्रेन पर ही निर्भर रहना पड़ता था। परेशानी देख गांव के पशुपालक परिवारों ने दूध का कलाकंद बनाकर स्टेशन पर बेचना शुरु किया। चुनिंदा ट्रेन गुजरने की वजह से ये रोजगार भी सिर्फ पेट भरने तक ही सीमित रहा।  मगर पिछले दो साल में जो हुआ वो चौंकाने वाला था। गले तक घूँघट करके झाड़ू-बुहारी और घर का चूल्हा चौका करने वाली गांव की कुछ महिलाओं ने अपने पुरूषों के पुश्तैनी व्यवसाय की कमान को अपने हाथों में ले लिया। दस महिलाओं का समूह बनाया और इसे संगठित व्यवसाय की शक्ल दे दी। गांव की महिलाओं ने कालाकुंड के कलाकंद को एक ब्रांड बनाया। अच्छी पैकेजिंग शुरू की, पलास के पत्तों की जगह अब सुंदर बॉक्स ने ले ली। महिला समूह ने अब ये बॉक्स बंद कलाकंद इंदौर-खंडवा रोड के कुछ खास ढाबों और होटलों पर बिक्री के लिये रखा। परिणाम यह हुआ कि महिला समूह जितना भी कलाकंद बनाता है, वह सब हाथों हाथ बिक जाता है। महिलाओं को ये राह दिखाई इलाके में जल संग्रहण का काम कर रही एक संस्था नागरथ चेरीटेबल ट्रस्ट ने। ट्रस्ट के प्रोजेक्ट प्रभारी सुरेश एमजी ने जब कलाकंद का स्वाद चखा तो महिलाओं को सलाह दी कि वे अपने इस हुनर को बड़े व्यवसाय में तब्दील करें। ट्रस्ट की मदद से जब महिलाओं का व्यवसाय चलने लगा और डिमांड बढने लगी तो इंदौर जिला प्रशासन ने महिलाओं की मदद के लिये इस व्यवसाय को आगे बढाने की रुपरेखा तैयार की। समूह को तत्काल डेढ़ लाख रुपये का लोन दिया गया। लोन की रकम हाथ आते ही मानों समूह की उडान को पंख लग गये। कलाकंद बनाने के लिये बड़े बर्तन, रसोई गैस आ गई। पैकेजिंग मटेरियल में सुधार होने लगा। विज्ञापन और प्रचार के लिये बड़े-बड़े होर्डिंग लग गये। अब महिलाएं आसपास के इलाके से भी अच्छी गुणवत्ता का दूध खरीदने लगी। जिला प्रशासन ने महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिये गाय एवं भैंस दी। इससे वो खुद दूध का उत्पादन करने लगी। अब पहाडों के बीच छोटे से स्टेशन पर बिकने वाला कलाकंद हाईवे पर आ चुका है। महिलाओं की बढ़ती रुचि को देखते हुऐ जिला प्रशासन ने हाईवे पर दो साल में एक के बाद एक तीन स्टोर खोल दिये। जहां बस रुकवाकर यात्री कलाकंद खरीदते हैं। हाल ही में इंदौर के दो प्रसिद्ध पुराने 'खजराना गणेश'' और 'रणजीत हनुमान'' मंदिर पर कलाकंद स्टोर्स खोले जा चुके हैं। समूह की अध्यक्षा प्रवीणा दुबे और सचिव लीलाबाई ने बताया, हमें तो एक समय यकीन करना ही मुश्किल हो रहा था कि गांव का कलाकंद चौरल के मुख्य मार्ग की दुकान पर बिक रहा है। मगर आज जब इंदौर जाकर हमारे स्टोर पर लोगों को कलाकंद खरीदते हुए देखते हैं, तो खुशी की कोई सीमा नहीं रहती।समूह के स्वादिष्ट मिठाई की माँग देखते हुऐ अभी और उत्पादन बढ़ाने की तैयारी चल रही है। एक क्विंटल मिठाई हर दिन बनकर यहां से अलग-अलग स्टोर्स पर बेची जा रही है। डिमांड लगातार बनी हुई है। आज इलाके की पहचान दूर-दूर तक होने लगी है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

उज्जैन में एकात्म यात्रा

उज्जैन में एकात्म यात्रा का शुभारम्भ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ओंकारेश्वर वेदान्त दर्शन के अदभुत केन्द्र के रूप में स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि ओंकारेश्वर में आदिशंकराचार्य की प्रतिमा स्थापित कर उनके योगदान को चिरस्मरणीय बनाया जायेगा। समाज ठीक दिशा में चले, इसलिये सन्तों के नेतृत्व में आदिशंकराचार्य के अद्वैतवाद का प्रचार-प्रसार किया जायेगा। आज सनातन धर्म बचा है तो वह शंकराचार्य की देन है। वे न होते तो भारत का यह स्वरूप ही न होता। उन्होंने उत्तर, दक्षिण, पूरब, पश्चिम को जोड़ा। सांस्कृतिक रूप से देश को एक किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने यह बात आज उज्जैन में एकात्म यात्रा का शुभारंभ करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक अदभुत बात है कि बद्रीनाथ मन्दिर में केरल के नंबुरिपाद ब्राह्मण पुजारी हैं। द्वादश ज्योतिर्लिंग की कल्पना भी शंकराचार्यजी ने की। दुनिया के सामने आज जितने संकट हैं, उन सबका समाधान अद्वैत वेदान्त में है। शंकराचार्य सर्वज्ञ थे। ओंकारेश्वर में गुरू से ज्ञान प्राप्त कर वे भारत भ्रमण पर निकल गये और स्थान-स्थान पर शास्त्रार्थ कर अपनी विद्वता स्थापित की। वे सभी रूढ़ियों को समाप्त करने वाले सन्यासी थे। ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ के दर्शन के माध्यम से सारी दुनिया को एक ही परिवार के रूप में मानना, प्राणियों को भी अपने समान दर्जा देना उनकी विशेषता थी। आदि शंकराचार्य ने कहा कि धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो। प्राणियों में सद्भावना हो। उन्होंने विश्व कल्याण का आव्हान किया और कहा कि एक ही चेतना सभी में है। कोई भी छोटा-बड़ा नहीं है। पशु, पक्षी, पेड़, पौधों सभी को उन्होंने एक समान माना। मुख्यमंत्री ने कहा कि एकात्म यात्रा में अद्वैत वेदान्त का प्रचार-प्रसार तो होगा ही, माता, बहनों, बेटियों का सम्मान करने की शिक्षा भी दी जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार ने बच्चियों के साथ दुराचार करने वालों को मृत्युदण्ड देने का प्रावधान किया है। एकात्म यात्रा के माध्यम से पर्यावरण बचाने, भेदभाव मिटाने का सन्देश भी दिया जायेगा। इसके पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, स्वामी परमात्मानन्द सरस्वती, स्वामी विश्वेरानन्द, सन्त रामेश्वरदासजी, स्वामी अतुलेश्वरानन्द सरस्वती एवं अन्य गणमान्य सन्तों द्वारा आदिशंकराचार्य के चित्र के संमुख दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसके बाद पादुका पूजन किया एवं एकात्म यात्रा का ध्वज यात्रा के लिये सौंपा गया। कार्यक्रम में सभी सन्तों की ओर से स्वामी परमात्मानन्द एवं स्वामी विश्वेरानन्द द्वारा मुख्यमंत्री को रूद्राक्ष की माला पहनाकर आशीर्वाद दिया गया। आचार्य परिषद के सचिव सन्त परमात्मानन्द सरस्वतीजी ने कहा कि भारतीय संस्कृति वेद पर आधारित है और निरन्तर है। विश्व में कई संस्कृतियां खड़ी हुईं और नष्ट हो गईं, लेकिन भारतीय संस्कृति आज भी जीवित है। हमें इस संस्कृति का संवर्धन कर इसकी रक्षा करना होगी। हिन्दू धर्म ऐसा धर्म और संस्कृति है, जो सर्वग्राही है। द्वैत होने पर भी अद्वैत का दर्शन कराने वाली हमारी संस्कृति है। शंकराचार्य ने हमारे पारम्परिक व सामाजिक मूल्य को समृद्ध किया। मातृ देवो भव:, अतिथि देवो भव: के सिद्धान्त का पालन करते हुए शंकराचार्य ने सन्यास लेने के बाद भी परम्पराओं को तोड़ते हुए अपनी मां का अन्तिम संस्कार किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने एकात्म यात्रा के माध्यम से आन्तरिक विकास करने का बीज स्थापित कर दिया है। सन्त विश्वेश्वरानन्दजी ने कहा कि आदि शंकराचार्य ने अदभुत कार्य किया। वे सैकड़ों वर्ष पूर्व दक्षिण में जन्मे और ओंकारेश्वर में आकर उन्होंने सन्यास ग्रहण किया। तत्कालीन समय में हमारा देश विभक्त हो रहा था, उसको जोड़ने का काम उन्होंने किया। आदिशंकराचार्य की देन हमारे देश के तीर्थ हैं। जब हम बद्रीनाथ और रामेश्वरम जाते हैं तो उन्हें स्मरण करते हैं। सभी तीर्थों की पृष्ठभूमि में कोई है तो वह आचार्य शंकर हैं। उन्होंने देश की तीन बार पदयात्रा की। शास्त्रार्थ करके वैदिक धर्म की पुनर्स्थापना करने में उनका महती योगदान है। वे हमारे धर्म, संस्कृति के आधार स्तंभ हैं। चारों दिशाओं में स्थापित चारों मठों की सुरक्षा करने का दायित्व हमारा है। बत्तीस वर्ष की आयु में उन्होंने शरीर त्याग दिया। शंकराचार्य ने समाज को एक किया और समरसता प्रदान की है। एकात्म यात्रा के उज्जैन प्रखण्ड के प्रभारी श्री राघवेन्द्र गौतम ने बताया कि ओंकारेश्वर में 108 फीट ऊंची शंकराचार्य जी की मूर्ति की स्थापना होगी और इसके लिये धातु संग्रहण करने के लिये एकात्म यात्रा निकाली जा रही है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मौजूद सभी सन्तगणों का पुष्पहारों से नमन कर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आदिशंकराचार्य के जीवन पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता देव परमार, आध्या द्विवेदी एवं सिद्धार्थ वर्मा को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार वितरित किया। इमली चौराहा अब शंकराचार्य चौराहा मुख्यमंत्री श्री चौहान ने घोषणा की कि उज्जैन के इमली चौराहे का नामकरण अब शंकराचार्य चौराहा किया जायेगा। साथ ही यहां शंकराचार्य की आदमकद प्रतिमा भी स्थापित की जायेगी। मुख्यमंत्री ने ध्वज थामा कार्यक्रम के समापन पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने एकात्म यात्रा का ध्वज थामा। उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह ने मंगल कलश थामा। कार्यक्रम के अध्यक्ष स्वामी विश्वेश्वरानन्दजी ने शंकराचार्यजी की चरण पादुकाएं थामी तथा भगवान आदि शंकराचार्य की एकात्म यात्रा का नेतृत्व किया। कार्यक्रम में सन्त श्री रामेश्वरदास, श्री अतुलेश्वरानन्द सरस्वती, श्री रामेश्वरदास तराना, श्री उमेशनाथजी महाराज, श्री रंगनाथजी महाराज, ब्रह्मकुमारी उषा दीदी, श्री दिग्विजयदास, श्री विष्णुदास, श्री कृष्णदास महाराज, श्री शेषानन्दजी महाराज, श्री राधेबाबा, श्री राघवदास महाराज, नित्यऋषि, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान, ऊर्जा मंत्री श्री पारस जैन, महापौर श्रीमती मीना जोनवाल, विधायक डॉ.मोहन यादव, श्री दिलीपसिंह शेखावत, श्री बहादुरसिंह चौहान, श्री मुकेश पण्ड्या, मेला प्राधिकरण अध्यक्ष श्री विजय दुबे, यूडीए अध्यक्ष श्री जगदीश अग्रवाल, मप्र पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष श्री तपन भौमिक, एकात्म यात्रा ग्रामीण प्रभारी श्री किशोर मेहता उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

ravi jain

  सागर में मोती नगर वार्ड निवासी रवि जैन को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना ने सफल उद्यमी बना दिया है। इनके सामान्य परिवार का गुजारा फोटो फ्रेमिंग के परिवारिक व्यवसाय से ही अभी तक चलता रहा है। अब रवि उन्नत तकनीक से फोटो फ्रेमिंग करते हैं। इससे अच्छी आमदनी होने लगी है, परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है, बाजार में रवि की साख भी बढ़ी है।  रवि कुछ समय पहले तक अपने इस परिवारिक व्यवसाय को उन्नत तकनीक एवं नए उपकरणों की सहायता से आगे बढ़ाकर जिला एवं प्रदेश स्तर तक पहुँचाना चाहते थे। आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वह यह सब कर पाएँ। इसी दौरान उन्हें अखबार एवं रेड़ियो के माध्यम से मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के बारे पता चला। योजना की सम्पूर्ण जानकारी लेकर रवि ने तुरन्त इस योजना में पंजीयन करवाकर बैंक को ऋण के लिये आवेदन दिया। रवि जैन को व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए बैंक ने 99 लाख 37 हजार का रूपये का ऋण मिला। इसके साथ-साथ उन्हें सरकार द्वारा मार्जिन मनी की सहायता एवं ब्याज में अनुदान भी मिला। रवि जैन ने योजना में मिली सहायता से नए उपकरण खरीदे और उन्नत तकनीक का प्रयोग कर अपने व्यवसाय का विस्तार किया। आज रवि का कारोबार राज्य स्तरीय हो गया है। कारोबार इतना बढ़ गया है कि अन्य 5 लोगों को भी नियमित रोजगार पर रख लिया है। अब रवि अन्य लोगों को भी मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का लाभ लेने के लिये प्रेरित कर रहे हैं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

रामकिशन बरार ग्वालियर

हितेन्द्र भदौरिया रामकिशन बरार ग्वालियर शहर की ढ़लाननुमा बस्ती गोल पहाड़िया क्षेत्र में एक कच्ची पाटौर में अपने परिवार के साथ रहते थे। इस क्षेत्र में बरसात के मौसम में पाटौरों के धसकने की दुर्घटनायें हो चुकी थीं। तेज बारिश में जब बिजली कड़कती तो रामकिशन दम्पत्ति अपने बच्चों को सीने से लगा लेते थे। हाथ ठेला श्रमिक रामकिशन के लिये खुद का मकान तो एक सपना था। रोज सुबह 5 बजे रामकिशन अपना हाथ ठेला लेकर लक्ष्मीगंज सब्जीमंडी पहुँच जाते थे। दिन भर हाड़-तोड़ मेहनत कर कारोबारियों का माल इधर से उधर पहुँचाते थे। इससे जो मजदूरी मिलती उसी से परिवार का गुजारा चलता था। रामकिशन ने एक दिन टीवी पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के भाषण में सुना कि सरकार हर जरूरतमंद को मकान मालिक बनायेगी। यहीं से उनके मन में एक उम्मीद की किरण जागी।  रामकिशन ने नगर निगम कार्यालय पहुँचकर आवास के लिये आवेदन भर दिया। एकीकृत शहरी आवास एवं गंदी बस्ती विकास योजना के तहत उनका नाम पक्के आवास के लिये चयनित हुआ। इस योजना के तहत नगर निगम ने गेंडे वाली सड़क, बकरा मंडी में एक सर्वसुविधायुक्त मल्टी का निर्माण कराया। इसी मल्टी में रामकिशन को भी एक पक्का फ्लैट मिल गया। जब रामकिशन को मकान की चाबी मिली तो पूरे परिवार में खुशियाँ छा गईं। इस फ्लैट में एक बैडरूम, ड्राइंग रूम, शौचालय और रसोई सहित सभी बुनियादी सुविधायें उपलब्ध हैं। रामकिशन के बच्चों ने घर को सुंदर-सुंदर तस्वीरों से सजा लिया है। उनके बच्चे नजदीक के सरकारी स्कूल में पढ़ने जाते हैं। पाटौर का जितना किराया देते थे, उससे भी कम किस्त मकान के लिये उन्हें अदा करनी पड़ रही है। घर की चिंता दूर हुई तो रामकिशन अब दूने उत्साह के साथ काम करते हैं। जाहिर है उनकी आमदनी भी बढ़ गई है। देर शाम जब वो घर लौटते हैं तो कुछ फल और मिठाई भी लेते आते हैं। परिवार के साथ जब अपने पक्के घर में एक साथ भोजन करने बैठते हैं तो सारी थकान दूर हो जाती है। रामकिशन दम्पत्ति प्रदेश सरकार को दुआयें देते नहीं थकती।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

नर्मदा-पार्वती लिंक

एमपी के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में भोपाल में सम्पन्न नर्मदा नियंत्रण मंडल की बैठक में 7 हजार 546 करोड़ रूपये लागत की नर्मदा-पार्वती लिंक परियोजना को स्वीकृति दी गई। मालवा अंचल के लिये नर्मदा-क्षिप्रा लिंक परियोजना, नर्मदा-गंभीर लिंक परियोजना और नर्मदा-कालीसिंध परियोजना के बाद यह चौथी महत्वाकांक्षी परियोजना है। इससे 2 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री ने बैठक में निर्देश दिये कि सिंचाई परियोजनाओं के कार्य समय-सीमा में पूरे किये जायें। बैठक में बताया गयाकि नर्मदा क्षिप्रा लिंक परियोजना निर्मित हो चुकी है। इससे देवास और उज्जैन की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान हुआ है। पचास हजार हेक्टेयर सिंचाई क्षमता की नर्मदा गंभीर लिंक परियोजना का निर्माण कार्य जारी है। नर्मदा पार्वती लिंक परियोजना का निर्माण चार चरणों में पूरा होगा। प्रत्येक चरण में पचास हजार हेक्टेयर सिंचाई क्षमता निर्मित होगी। इस परियोजना से सीहोर और शाजापुर जिले के 369 गांवों के किसान लाभान्वित होंगे। इस परियोजना के लिये इंदिरा सागर जलाशय से 1.08 मिलियन एकड़ फीट जल का उदवहन किया जायेगा। परियोजना में सिंचाई जल का वितरण भूमिगत पाइप लाइनों के माध्यम से किया जायेगा। प्रत्येक किसान को ढाई हेक्टेयर चक तक 20 मीटर दबाव से जल उपलब्ध होगा। इस प्रणाली से पानी मिलने पर किसान को खेत समतल करने की आवश्यकता नहीं होगी। दबावयुक्त जल से किसान स्प्रिंकलर तथा ड्रिप प्रणाली से कम जल से अधिक सिंचाई कर सकेगा। परियोजना के लिये केवल 8 हेक्टेयर भूमि का अर्जन किया जायेगा। बैठक में जल संसाधन एवं जनसंपर्क मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा, कृषि मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन, ऊर्जा मंत्री श्री पारस जैन, लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री राकेश साहनी और मुख्य सचिव श्री बी.पी.सिंह भी उपस्थित थे। नर्मदा परिक्रमा पथ पर बनेंगे 92 यात्री निवास बैठक में नर्मदा परिक्रमा पथ के 16 जिलों में आने वाले 1100 किलोमीटर लम्बे मार्ग पर 92 नर्मदा यात्री निवास निर्माण का अनुमोदन किया गया। इन पर 41 करोड़ 40 लाख रूपये व्यय होंगे। बैठक में समूह उदवहन माइक्रो सिंचाई परियोजना अम्बा रोडिया, बलकवाड़ा, चौड़ी जामनिया और सिमरोल अम्बाचंदन को स्वीकृति दी गई। इन परियोजनाओं की कुल लागत 312 करोड़ 24 लाख रूपये है। बैठक में अपर मुख्य सचिव वित्त श्री ए.पी.श्रीवास्तव, अपर मुख्य सचिव नर्मदा घाटी विकास श्री रजनीश वैश्य, अपर मुख्य सचिव जल संसाधन श्री आर.एस.जुलानिया, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री एस.के.मिश्रा सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मध्यप्रदेश के 28 खिलाड़ी शिखर सम्मान से अलंकृत

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एकलव्य पुरस्कार विजेताओं को शासकीय नौकरी देने, अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेताओं को बिना परीक्षा के पुलिस में उपनिरीक्षक, आरक्षक के पद पर नियुक्ति देने और अन्य शासकीय विभागों में भी ऐसी व्यवस्था करने की घोषणा की है। श्री चौहान आज भोपाल में मध्यप्रदेश शिखर खेल अलंकरण समारोह 2017 कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह, विधायक, गणमान्य नागरिक, खेल प्रेमी और खिलाड़ी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जिन्दगी खेल के बिना अधूरी है। राजनीति में खेल आ जाये तो चमत्कार होता है, लेकिन खेलों में राजनीति नहीं आनी चाहिए। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जिस विजन के साथ राष्ट्र निर्माण का कार्य हो रहा है, उसमें 2020 के ओलंपिक में भारत पदकों का रिकार्ड बनायेगा। खेलों में देश में नया इतिहास रचा जा रहा है। मध्यप्रदेश भी इसमें अग्रणी रहेगा। मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन में यह दिख रहा है। भारत की महिला हॉकी टीम में आधे खिलाड़ी मध्यप्रदेश की हॉकी अकादमियों के हैं। अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश के 80 खिलाड़ियों ने प्रतिभागिता की, जिनमें से 46 ने पदक प्राप्त किये। उन्होंने पालकों से कहा कि बच्चों को खेलने-कूदने और मस्ती करने का अवसर भी दें। जो बच्चे पढ़ना चाहते हैं और जो खेलना चाहते हैं, दोनों के साथ प्रदेश की सरकार है। मेधावी बच्चों की उच्च शिक्षा की फीस राज्य सरकार द्वारा भरवाये जाने की योजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि खेलने वाले बच्चों को भी पीछे नहीं रहने दिया जायेगा। बच्चे राज्य का भविष्य हैं, उनकी हर आवश्यकता को पूरा किया जाएगा। केन्द्रीय युवा कार्य एवं खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि कानून बनाकर केन्द्रीय सरकारी नौकरियों में खिलाड़ियों के लिये निर्धारित पदों के आरक्षण की व्यवस्था की जायेगी। खिलाड़ियों के लिये आरक्षित पद पर उम्मीदवार नहीं मिलने पर रिक्त पद अगले वर्ष की रिक्तियों में जोड़ दिये जायेंगे। उन्होंने बताया कि खेलों से संबंधित मोबाइल एप्लीकेशन भी तैयार किया जा रहा है जिसमें खेल मैदानों, अन्य सुविधाओं और प्रशिक्षकों की जानकारी उपलब्ध रहेगी। श्री राठौर ने कहा कि भारत सरकार खेलों इंडिया के विजन पर कार्य कर रही है। देश में पहली बार अंडर-17 की खेल प्रतियोगिताओं का विशाल टूर्नामेंट 31 जनवरी से 8 फरवरी 2018 तक आयोजित किया जायेगा। इस टूर्नामेंट में विभिन्न विद्यालयों, फेडरेशनों और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीमें भाग लेंगी। खिलाड़ियों को समर्थन और संसाधन उपलब्ध कराने के लिये प्रथम चरण की स्पांसरशिप भी केन्द्र सरकार द्वारा दी जायेगी। हर वर्ष देश भर से एक हजार खिलाड़ियों को पांच लाख रुपये प्रति वर्ष के मान से आठ वर्ष की स्पांसरशिप दी जायेगी। विद्यालयों में आगामी ग्रीष्मावकाश से पूर्व आठ से चौदह वर्ष की उम्र की खेल प्रतिभाओं की खोज का कार्य भी किया जायेगा। उनकी शारीरिक क्षमताओं और दक्षताओं के आधार पर उनको उपयुक्त खेल का प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसी तरह खेल प्रतिभाओं को खोजने वाले प्रशिक्षकों को भी उचित प्रोत्साहन और सम्मान दिये जाने की व्यवस्था भी की जा रही है ताकि पदक विजेता खिलाड़ी के प्रशिक्षक के लिये निर्धारित प्रोत्साहन राशि का बीस प्रतिशत हिस्सा प्रारंभिक कोच को मिले। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में खेलो इंडिया अभियान में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने के प्रयास किये जा रहे है। अच्छा इंजीनियर, अच्छा डॉक्टर और अच्छा नागरिक बनाने के लिये खेल आवश्यक हैं। टीम के लिये खेलने, गिर कर उठने और हार कर जीतने की शिक्षा खेल मैदान में ही मिलती है। ऐसे गुरुओं के सम्मान और गुरु-शिष्य की संस्कृति को पुनर्स्थापित करने के प्रयास किये जा रहे हैं। श्री राठौड़ ने मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व की सराहना करते हुए बताया कि मध्यप्रदेश राज्य में ही उनकी विद्यालयीन और सैनिक शिक्षा संपन्न हुई है। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि दिल और दिमाग में जीत हासिल करने का जज्बा ही जीत को पक्का करता है। पैरा ओलम्पियन खिलाड़ियों के जीवन संघर्ष का उल्लेख करते हुये उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों ने चुनौतियों का सामना संकल्प और कठोर परिश्रम से किया और सफलता प्राप्त की। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने आज दो सौ करोड़ का बजट खेलों को उपलब्ध कराया है। इस अवसर पर रियो पैरा ओलम्पिक के पदक विजेताओं सुश्री दीपा मलिक को चालीस लाख रुपये, श्री देवेन्द्र झांझरिया को पचास लाख रुपये, मरियप्पन थंगावेलू को पचास लाख रुपये और वरुण सिंह भाटी को पच्चीस लाख रुपये तथा रियो ओलम्पिक-2016 में महिला कुश्ती में कांस्य पदक विजेता सुश्री साक्षी मलिक को पच्चीस लाख रुपये की सम्मान निधि से सम्मानित किया गया। भारतीय महिला हॉकी दल में मध्यप्रदेश राज्य महिला हॉकी अकादमी की सुश्री अनुराधा देवी, पी. सुशीला चानू, रेणुका यादव तथा एल. फैली को 5-5 लाख रुपये की सम्मान निधि दी गई। वर्ष 2017 के लिये एकलव्य, विक्रम एवं विभिन्न खेल पुरस्कारों के लिए प्रदेश के कुल 28 खिलाड़ियों को शिखर सम्मान से अलंकृत किया गया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

भावांतर योजना

भावांतर योजना में  पाँच कृषि उपज की नवीन दरें घोषित अधिसूचित मंडियों में पंजीकृत किसानों द्वारा अधिसूचित फसलों के विक्रय पर नवीन दरों से मिलेगी राशि  भावांतर भुगतान योजना अन्तर्गत मध्यप्रदेश शासन ने किसान हितैषी निर्णय लेते हुए एक नवम्बर से 30 नवम्बर के दौरान बेची गई अधिसूचित फसलों के लिए नवीन औसत मॉडल दरें घोषित की है। शासन ने सभी कलेक्टरों को नवीन दरों के अनुसार पंजीकृत किसानों से अधिसूचित मंडियों में खरीदी गई अधिसूचित फसलों के लिए भावांतर राशि के भुगतान के निर्देश दिये हैं। निर्देशानुसार सोयाबीन, उड़द, मक्का, मूंग एवं मूंगफली की नवीन औसत मॉडल दरें घोषित की गई है। रामतिल एवं तिल की औसत मॉडल दरें पूर्वानुसार यथावत रखी गई हैं। प्रमुख सचिव कृषि डॉ. राजेश राजौरा ने बताया है कि इस अवधि के लिए योजना की नियत प्रक्रिया एवं प्रावधानों के अनुसार गठित की गई उप समिति की अनुशंसा के क्रम में एक से 30 नवम्बर 2017 के लिये सोयाबीन की औसत मॉडल दर 2640 रुपये प्रति क्विंटल, उड़द की 3070 रुपये प्रति क्विंटल, मक्का की 1110 रुपये प्रति क्विंटल, मूंग की 4120 रुपये प्रति क्विंटल और मूंगफली की 3570 रुपये प्रति क्विंटल रहेगी। नवीन दरों के अनुरूप भावांतर की राशि का भुगतान किये जाने के निर्देश दिये गये है। रामतिल एवं तिल की औसत मॉडल दरें न्यूनतम समर्थन मूल्य से उक्त अवधि में अधिक रहने के कारण इन दोनों कृषि उपज पर भावांतर उक्त अवधि में देय नहीं होगा। मध्यप्रदेश शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा आज जारी आदेशानुसार भावांतर भुगतान योजना में ऐसे समस्त पंजीकृत किसान जिनके द्वारा अधिसूचित फसलों (सोयाबीन, उड़द, मक्का, मूंग एवं मूंगफली) का विक्रय अधिसूचित मंडियों में एक से 30 नवम्बर 2017 की अवधि में किया गया है, उन्हें योजना के प्रावधानों एवं पात्रता के अनुसार भावांतर राशि का भुगतान किये जाने के लिये सभी कलेक्टरों को निर्देशित किया गया है। जिला स्तरीय समिति परीक्षण के बाद कृषकों को एसएमएस भेजेगी नवीन औसत मॉडल दरों के अनुसार कृषकों को भावांतर राशि कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति द्वारा परीक्षण के बाद पात्रतानुसार पंजीकृत किसानों के खातों में जमा करवाई जायेगी। अधिसूचित मंडी प्रांगण में कृषि उपज का विक्रय करने वाले पंजीकृत किसानों को प्रावधानों के अनुसार गणना कर उन्हें दी जाने वाली भावांतर राशि की जानकारी उनके मोबाइल पर एसएमएस द्वारा भेजी जाएगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

भावांतर भुगतान योजना

      भावांतर भुगतान योजना के बारे में शुरू में जितनी भी अफवाहें फैलाई गई, वो सब बेअसर साबित हुई हैं। किसानों को कृषि उपज मंडियों में उनकी फसल की वाजिब कीमत के साथ-साथ समर्थन मूल्य और मॉडल रेट के अन्तर की राशि राज्य सरकार की ओर से भावांतर राशि के स्वरूप में सीधे बैंक खातों में प्राप्त हो रही हैं। किसान अब अफवाहों से सावधान हो गये हैं और अपनी उपज को गल्ला किसानों की दुकानों की बजाय सीधे कृषि मंडियों में लाकर सरकारी महकमें की देखरेख में बेच रहे हैं।  भावांतर भुगतान योजना के पहले चरण में 16 अक्टूबर से 30 अक्टूबर के बीच गुना जिले की कृषि उपज मंडियों में 3644 किसानों ने अपनी फसल बेंची। इन्हें व्यापारी द्वारा फसल का नगद भुगतान मंडी में ही मिला और भावांतर राशि कुल 4 करोड़, 62 लाख 54 हजार 510 रुपये बैंक खातों के माध्यम से मिली। इस योजना के अन्तर्गत नरसिंहपुर जिले में उक्तावधि में 2457 किसानों ने कृषि मंडियों में जाकर अपनी फसल बेची। इन्हें भी मंडियों में फसल का वाजिब दाम मिला। साथ ही 3 करोड़ 69 लाख रुपये भावांतर राशि बैंक खातों में भी मिली। गुना जिले के ग्राम मोड़का के किसान इन्द्रजीत चौहान को उनकी उड़द की फसल मंडी में बेचने पर अच्छी कीमत तुरंत मिली। साथ ही 1,12,879 रुपये भावांतर राशि बैंक खाते में मिली। इन्हें नहीं पता था कि बैंक खाते में पहुंची राशि किस कारण मिली है। इन्होंने बैंक जाकर पूछा तब मालूम हुआ कि यह मंडी में बेची गई फसल की भावांतर राशि है जो राज्य सरकार ने दी है। किसान इन्द्रजीत ने भावांतर राशि से अगली फसल की तैयारी शुरू कर दी है। गुना जिले के ही बृजमोहन यादव को 1,17,792 रुपये, अर्चना बाई को 1,12,368 रुपये, चन्द्रभान सिंह को 84,672 रुपये और कैलाशनारायण नागर को 94,968 रुपये भावांतर राशि मिली है। ये किसान इस राशि का इस्तेमाल अपने घरेलू खर्चों की प्रतिपूर्ति और अगली फसल की तैयारी में कर रहे हैं। भावांतर भुगतान योजना से ग्राम बढ़ैयाखेड़ा जिला नरसिंहपुर के किसान नरेन्द्र कुमार लोधी को 17.40 क्विंटल उड़द गोटेगांव मंडी में बेचने पर समर्थन मूल्य नगद मिला और भावांतर राशि 41,760 रुपये अलग से मिली। नरेन्द्र ने 2776 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से मंडी में अपनी उड़द बेची थी। नरेन्द्र की तरह ही प्यारेलाल लोधी को उड़द की फसल मंडी में बेचने पर तत्काल समर्थन मूल्य तो मिला ही, साथ ही भावांतर भुगतान योजना के अन्तर्गत 15,120 रुपये और ग्राम कन्हारपानी के कृषक डब्बूलाल लोधी को 71,160 रुपये भावांतर राशि मिली है। ये सभी किसान अब भावांतर भुगतान योजना के फायदे अच्छी तरह समझने लगे हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

kuposhan

भोपाल गैंगरेप सहित प्रदेश के अन्य स्थानों पर महिलाओं के खिलाफ हो रही लगातार घटनाओं के मामले उठाते हुए विपक्ष ने प्रदेश सरकार पर जोरदार हमला बोला है। शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन आज विधानसभा में कांग्रेस के रामनिवास रावत, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह सहित कई विधायकों ने भोपाल के शक्ति कांड का मुद्दा उठाते हुए सरकार को घेरा। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर एक बार फिर अपनी ही सरकार के लिए परेशानी लेकर आए। गौर ने कुपोषण के मुद्दे पर सरकार पर सवाल उठाए। महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध को लेकर विपक्ष ने स्थगन भी लगाया। कांग्रेस विधायकों ने सदन में इस मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग की। इस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीताशरण शर्मा ने आश्वस्त किया कि वे विषय का परीक्षण कर अपना फैसला सुनाएंगे। विपक्ष के हमले पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि सरकार दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध करने वालों के लिए फांसी की सजा का कानून ला रही है। इसके अलावा जबलपुर से विधायक तरुण भनोत सहित कई विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष से अफसरशाही की शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि अधिकारी उनके पत्रों का जवाब नहीं देते। प्रश्न काल में उठे इस विषय पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा ने भी विधायकों का पक्ष लेते हुए मंत्रियों को ताकीद किया कि वे इस बात को सुनिश्चित करें कि विधायकों द्वारा लिखे जाने वाले पत्रों के जवाब समय पर दिए जाएं और जो लोग इन दिशा निर्देशों का पालन नहीं करते हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इधर कुपोषण के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर ने विपक्ष के सुर में सुर मिलाते हुए अपनी ही सरकार पर सवाल उठाए। गौर ने कहा प्रदेश में कुपोषण क्यों नहीं रुक रहा है और इसके लिए क्या प्रयास किए जा रहे हैं। इसके जवाब में महिला एवं बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनीस ने कहा कि कुपोषण के स्तर में कमी आई है लेकिन कोई भी यह पूरी तरह दावे से नहीं कह सकता है कि समस्या से निजात पा लिया गया है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

संत कबीर

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा है कि संत कबीर ने अन्याय और आडम्बर से मुक्त समानता पर आधारित समाज का ताना-बाना बुना था। उनकी शिक्षा समाज के लिये संजीवनी है। वे गहरे अर्थों में निर्बल लोगों के पक्षधर थे। वे संत से बड़े समाज सुधारक थे। राष्ट्रपति श्री कोविंद आज यहाँ लाल परेड मैदान पर सदगुरू कबीर महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। राष्ट्रपति श्री कोविंद ने कहा है कि संत कबीर ने अंधविश्वास और पाखण्ड पर कठोर प्रहार किया था। संविधान में न्याय, समानता और बंधुत्व के आदर्श कबीर से प्रेरित है। संत कबीर मानव प्रेम के पक्षधर थे। संत कबीर की वाणी का उल्लेख गुरू नानक ने गुरू ग्रंथ साहिब में किया है। संत कबीर की शिक्षा समानता और समरसता की है। साहस के साथ अंध विश्वास को समाप्त करना ही निर्भीकता है। कबीर ने अपने जीवन में इसका उदाहरण प्रस्तुत किया था। उन्होंने आव्हान किया कि मानवता से प्रेम करने के आदर्श पर चलकर देहदान करें। मानव अंगों के दान से कई लोगों को जीवन मिल सकता है। समावेशी और संवेदनशील सोच पर आधारित विकास राष्ट्रपति श्री कोविंद ने कहा कि संत कबीर के जीवन का मुख्य संदेश सबको समानता के साथ आगे बढ़ने का अवसर देना है। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में राज्य सरकार इसी दिशा में समावेशी विकास के लिये कार्य कर रही है। आर्थिक विकास में सफलतम प्रदेश मध्यप्रदेश में सबको विकास के अवसर उपलब्ध कराये गये हैं। प्रदेश की जीडीपी एक लाख करोड़ रूपये से बढ़ कर पाँच लाख करोड़ रूपये तक पहुँच गयी है। यह विकास समावेशी और संवेदनशील सोच पर आधारित है। इसी सोच से लाड़ली लक्ष्मी जैसी योजना बनी है। कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में मध्यप्रदेश ने उल्लेखनीय प्रगति की है। समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास को ध्यान में रखकर योजनाएँ क्रियान्वित की जा रही हैं। संत कबीर का मध्यप्रदेश से गहरा नाता रहा है। प्रदेश के बाँधवगढ़ में उन्होंने लम्बा प्रवास किया था। वहाँ पर कबीर गुफा तीर्थ-स्थल है। मध्यप्रदेश की हर हिस्से की अपनी गौरव गाथा है। यहाँ साँची में बौद्ध स्तूप तथा अमरकंटक में प्रथम जैन तीर्थंकर श्री ऋषभदेव का मंदिर है। उज्जैन और ओंकारेश्वर में ज्योर्तिलिंग हैं। उज्जैन का सिंहस्थ कुंभ प्रसिद्ध है। मध्यप्रदेश की धरती ने संगीत सम्राट तानसेन, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकरदयाल शर्मा, पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटलबिहारी वाजपेयी, नानाजी देशमुख, सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर और बाबा साहेब अंबेडकर जैसे अनगिनत रत्न पैदा किये है। कबीर एक निर्भीक संत थे राज्यपाल श्री ओ.पी. कोहली ने कहा है कि भारत धर्म प्रधान देश है। जिसमें साधु-संतों को समाज में आदर मिलता है। कबीर एक निर्भीक संत थे, जिन्होंने किताबी ज्ञान से परे हटकर अनुभवों के आधार पर सत्य का दर्शन करवाया। उन्होंने पाखण्डों का घोर विरोध किया और आँखिन देखी पर बल दिया। कबीर की वाणी कल्याणकारी और जीवन अनुभवों को सुदृढ़ करने वाली है। संत कबीर लोक कवि थे, जिन्होंने लोक जागरण किया। पुरानी रूढ़ियों को तोड़कर प्रगति के पथ पर बढ़ाने वाली विचारधारा के संत थे। उन्होंने समाज में समानता की भावना को बढ़ाने का काम किया। सामाजिक समरसता का संदेश मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि संत कबीर का दर्शन आज भी प्रासंगिक है। उनका यह दर्शन पूरे जीवन को बदल सकता है। साथ ही भौतिकता के अग्नि में दग्ध विश्व को शाश्वत शांति का दिग्दर्शन कराने में सक्षम हैं। संत कबीर ने समानता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया है। संत कबीर ने जाँत-पाँत को महत्व न देते हुए ज्ञान और प्रेम को महत्व दिया है। उन्होंने रूढ़ियों और पाखण्डों का विरोध किया। श्री चौहान ने संत कबीर के दोहे और साखियों का उल्लेख करते हुए कहा कि भगवान उसी तरह हर घट में रहते हैं जिस तरह मेहंदी के पत्तों में लाल रंग छिपा रहता है। यदि कहीं भगवान हैं तो गरीबों में हैं। गरीब की सेवा ही भगवान की पूजा है। उसी के अनुसार मध्यप्रदेश सरकार गरीबों के कल्याण का कार्य कर रही है। श्री चौहान ने कहा है कि गरीबों के रोटी-कपड़ा और मकान तथा उनके बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और दवाई के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। मध्यप्रदेश एक मात्र राज्य है जहाँ हर आवासहीन को भूखण्ड प्रदाय का कानून बनाया गया है। उन्होंने कहा कि सभी गरीबों को चार वर्ष में पक्के मकान मुहैया करवाये जायेंगे। अनुसूचित जाति, जनजाति सहित सभी गरीबों को एक रूपये किलो गेहूँ और चावल मुहैया करवाया जा रहा है। पैसों के अभाव में कोई विद्यार्थी शिक्षा से वंचित न रहे इसके लिये मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी सहायता योजना शुरू की गई है। शहरों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को रहने के कमरे का किराया तथा विदेश अध्ययन के लिये छात्रवृत्ति भी उपलब्ध करवायी जा रही है। हर वर्ष डेढ़ लाख युवाओं को स्व-रोजगार के लिये मदद मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्ञानोदय, श्रमोदय, एकलव्य, विद्यालयों का जाल बिछाया जायेगा। मध्यप्रदेश के अनुसूचित जाति-जनजाति के ड़ेढ़ लाख युवाओं को हर वर्ष रोजगार के लिये ऋण-अनुदान सहायता तथा पाँच वर्ष तक पाँच प्रतिशत ब्याज अनुदान मुहैया करवाया जायेगा। एक लाख बच्चों को स्व-रोजगार के लिये मदद दी जायेगी। तीन वर्षों में तीन लाख युवाओं को कौशल उन्नयन का प्रशिक्षण दिया जायेगा। संत कबीर के दर्शन पर शोध के लिये दो विश्वविद्यालय में कबीर सृजन पीठ की स्थापना की जायेगी। आत्मा का गान करने वाली कबीर भजन मंडलियों को एकतारा के लिये सहायता दी जायेगी। प्रदेश में स्थित कबीर चौराहों, मठों का पुनउद्धार किया जायेगा। हर वर्ष कबीर महाकुंभ का आयोजन किया जायेगा तथा कबीर के विचारों को आगे बढ़ाने वाले स्वैच्छिक संगठनों को सहायता दी जायेगी। कबीर की जन्म-स्थली को मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में शामिल किया जायेगा। अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री लाल सिंह आर्य ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सामाजिक समरसता का संदेश देने का काम राज्य सरकार ने किया है। प्रदेश में गरीब, शोषित और पीड़ितों के कल्याण के लिये कई योजनाएँ बनाई गईं हैं। संत श्री असंगनाथ जी ने कहा कि कबीर ने कहा था कि अपने मन को निर्मल बना लो तो भगवान आपको ढूँढेगा। विचार करना आ जाये तो हर दु:ख दूर हो जायेगा। जो लोगों को जोड़ता है वहीं जीतता है। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ महाकुंभ के दौरान की गई व्यवस्थाओं की पूरे देश में सराहना हुई है। स्वागत भाषण मध्यप्रदेश हस्तशिल्प विकास निगम के अध्यक्ष श्री नारायण प्रसाद कबीरपंथी ने दिया। कबीर सम्मान कार्यक्रम में राष्ट्रपति श्री कोविंद ने कबीर सम्मान से तीन शब्द-शिल्पियों सर्वश्री रेवाप्रसाद द्विवेदी (बनारस), सुश्री प्रतिभा सत्पथी (भुवनेश्वर) और श्री के. शिवा रेड्डी (हैदराबाद) को सम्मानित किया। इन्हें पुरस्कारस्वरूप तीन लाख रूपये और सम्मान-पट्टिका भेंट की गयी। उन्होंने 'मध्यप्रदेश में कबीर' ग्रंथ का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द को गोंड चित्रकला की कृति भेंट की। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह ने देश की प्रथम महिला श्रीमती सविता कोविन्द को मध्यप्रदेश की मशहूर चंदेरी साड़ी भेंट की। कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक श्री प्रहलाद टिपाणिया और साथियों ने भजन प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल गौर, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव, सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री नंदकुमार सिंह चौहान, संस्कृति राज्य मंत्री श्री सुरेन्द्र पटवा, सहकारिता राज्य मंत्री श्री विश्वास सारंग, सांसद सर्वश्री सत्यनारायण जटिया और चिंतामन मालवीय, श्री नारायण केशरी सहित बड़ी संख्या में कबीर पंथ के संत और अनुयायी तथा जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

चित्रकूट में  हथियार जमा

सतना जिले के 61-चित्रकूट विधानसभा उप चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के लिए अब तक बिना लायसेंस के 2 हथियार जब्त तथा 1108 लायसेंसी हथियार जमा किये जा चुके है। सीआरपीसी की विभिन्न घाराओं के तहत 891 मामलों में 315 व्यक्तियों को बांउड ओवर किया गया है। गैर-जमानती 127 वारंट की तामीली करवाई जा चुकी है। तामीली के 54 वारंट लंबित है। क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से 11 पुलिस नाके स्थापित किये गये है। क्षेत्र में 50 वल्नरेबल क्षेत्र तथा कर गड़बड़ी फैलाने की आंशका वाले 60 व्यक्तियों को चिन्हित किया गया है। निर्वाचन क्षेत्र में सम्पति विरूपण कानून के तहत अब तक 438 दीवार लेखन को हटाया जा चुका है। इसी तरह 565 पोस्टर और 307 बैनर जब्त किये जा चुके है। क्षेत्र हमें आबकारी विभाग का उड़नदस्ता और पुलिस की टीमें लगातार मश्त कर रही है। सतना जिले में आदर्श आचरण संहिता का सख्ती से पालन करवाया जा रहा है। आचार संहिता के उल्लधन की अब 4 शिकायतें प्राप्त हुई है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

भावांतर योजना

निगरानी के लिये 25 जिलों में वरिष्ठ अधिकारी तैनात  मध्यप्रदेश में भावांतर भुगतान योजना में पंजीकृत किसानों को खरीफ-2017 के लिये चिन्हित 8 जिन्सों को बेचने के लिये अगर खेत से 15 किलोमीटर या इससे अधिक दूरी पर स्थित कृषि उपज मण्‍डी/उप मण्‍डी तक फसल ले जाना पड़ेगा तो उसे प्रति किलोमीटर के आधार पर परिवहन व्यय मिलेगा। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग द्वारा आज इस आशय के विस्तृत निर्देश जारी कर दिये गये हैं। परिवहन दर का निर्धारण जिला कलेक्टर, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी तथा जिला स्तर की मण्‍डी के सचिव की समिति करेगी। परिवहन व्यय की राशि का भुगतान मण्‍डी निधि से किया जायेगा। परिवहन व्यय के लिये चयनित जिन्सों में सोयाबीन, मक्का, तिल, रामतिल, मूंगफली, मूंग, उड़द और तुअर शामिल हैं। परिवहन व्यय भुगतान की शर्तें और प्रावधान भी तय कर दिये गये हैं। शर्तों और प्रावधानों में प्रदेश के अधिसूचित आदिवासी क्षेत्र के जिलों में जिला प्रशासन एग्रीकेटर के तौर पर ट्रेक्टर-ट्राली/वाहन को अधिकृत करेंगे। अधिसूचित आदिवासी जिलों की सूची सभी संबंधितों को भेजी गई है। गैर आदिवासी क्षेत्रों के जिलों में कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा खुलवाये गये कस्टम हायरिंग सेन्टर के उपलब्ध ट्रेक्टर-ट्राली/वाहन से परिवहन का भुगतान किया जायेगा। कस्टम हायरिंग सेंटर की जिलेवार जानकारी कृषि अभियांत्रिकी संचालनालय की वेबसाइट www.mpdag.org पर उपलब्ध है। परिवहन की गई फसल के मण्‍डी के दस्तावेजों के आधार पर विक्रय का सत्यापन करने के बाद संबंधित जिला कलेक्टर की समिति द्वारा निर्धारित की गई प्रति किलोमीटर परिवहन दर से निकटतम मंडी प्रांगण की दूरी का जहाँ फसल बेची गई है, परिवहनकर्ता को व्यय का भुगतान किया जायेगा। योजना की शर्तों में जिले की अन्य निकटवर्ती मण्‍डी में विक्रय किये जाने पर जिले की समिति द्वारा तय दर पर भुगतान किया जायेगा। एक बार में एक से अधिक किसानों के उत्पाद का एक ट्रेक्टर-ट्राली में सम्मिलित रूप से परिवहन किये जाने की स्थिति में परिवहनकर्ता को अधिसूचित क्षेत्र और गैर-धिसूचित क्षेत्र के जिलों के लिये लागू शर्तों के तहत परिवहन व्यय का भुगतान होगा। परिवहन व्यय का भुगतान मण्‍डी समिति द्वारा परिवहनकर्ता के खाते में डिजिटल पेमेंट के माध्यम से जमा कराया जायेगा।दो नवंबर तक प्रदेश के एक लाख 12 हजार से अधिक किसानों ने अपनी 32 लाख क्विंटल उपज का विक्रय अधिसूचित मंडियों में किया है। मुख्य सचिव ने ली बैठक भावांतर भुगतान योजना अंतर्गत राज्य शासन द्वारा 25 जिलों के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की डयूटी लगाई गई है। ये अधिकारी उक्त जिलों का भ्रमण कर वहाँ की मंडियों की व्यवस्था तथा योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे। ये अधिकारी समीक्षा में पाई गई कमियों को जिला प्रशासन के माध्यम से दूर करवायेंगे। संबंधित अधिकारियों की बैठक मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह द्वारा आज ली गई। बैठक में नामांकित अधिकारियों को योजना के बारे में और निरीक्षण प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गई।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

उद्योग संवर्द्धन नीति

मंत्रि-परिषद के निर्णय  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में बुधवार को  हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में जीएसटी व्यवस्था लागू होने के बाद उद्योग संवर्द्धन नीति 2014 में संशोधन की मंजूरी दी गई। प्रदेश में वृहद निवेश प्रस्तावों को आकर्षित करने के लिए कर आधारित सुविधाओं के स्थान पर पूँजी निवेश, रोजगार सृजन एवं निर्यात संवर्द्धन को आधार बनाकर लागत पूँजी अनुदान की योजना 'निवेश प्रोत्साहन सहायता' के नाम से लाई गई है। इस सुविधा अंतर्गत 10 से 40 प्रतिशत तक लागत पूँजी अनुदान दिया जायेगा, जो छोटे निवेशकों को अधिकतम 40 प्रतिशत होगा। जबकि बड़े निवेशकों को 10 प्रतिशत के स्लेब में रखा गया है। वृहद रोजगार सृजन करने वाले एवं निर्यातोन्मुखी उद्योगों को निवेश प्रोत्साहन सहायता अंतर्गत अतिरिक्त सुविधा दी जायेगी। लोक निर्माण विभाग के 4633 अस्थाई पद स्थायी मंत्रि-परिषद ने लोक निर्माण विभाग के 4633 अस्थाई पदों को विभाग की आवश्यकता और निरंतरता को देखते हुए स्थायी करने का निर्णय लिया है। मंत्रि-परिषद ने कुण्डालिया वृहद सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को विशेष पुर्नवास पैकेज का लाभ देने का निर्णय लिया। परियोजना राजगढ़ जिले की जीरापुर तहसील में निर्माणाधीन है। इस विशेष पैकेज से 81 करोड 9 लाख का अतिरिक्त लाभ 5994 विस्थापित परिवारों को प्राप्त होगा। राज्य विधि आयोग का पुनर्गठन मंत्रि-परिषद ने राज्य विधि आयोग को पुनर्जीवित करने का निर्णय लिया। राज्य में विधि आयोग का पुनर्गठन कर उसके सुचारु संचालन के लिए 30 पद के सृजन की मंजूरी दी गई। मंत्रि-परिषद ने राज्य आनंद संस्थान की पद संरचना तथा कार्यपालन समिति की संरचना में परिवर्तन तथा संशोधन की मंजूरी दी। संस्थान के लिए अतिरिक्त 8 पद के सृजन की अनुमति दी गई। संस्थान की सामान्य सभा को कार्यपालन समिति की संरचना में बदलाव का अधिकार भी दिया गया। संस्था की उपविधियों में सभी आवश्यक संशोधन करने के लिए आवश्यक अधिकार सामान्य सभा को देने का निर्णय भी किया गया। मंत्रि-परिषद ने महाप्रबंधक परियोजना एनटीपीसी लिमिटेड खरगोन का प्रस्ताव 2x660 मेगावाट की विद्युत परियोजना के लिए रेलवे पथ निर्माण के लिए तहसील सनावद जिला खरगोन के 21 ग्रामों की कुल 23.180 हेक्टेयर शासकीय भूमि वर्ष 2017-18 की कलेक्टर गाइड लाइन अनुसार प्रीमियम तथा उस पर 7.5 प्रतिशत भू -भाटक लेकर आवंटित करने का निर्णय लिया। मंत्रि-परिषद ने उच्च शिक्षा विभाग की प्रचलित योजना 'पुरस्कार एवं प्रोत्साहन योजना' को तीन वर्ष में अनुमानित व्यय भार 875 लाख की स्वीकृति एवं योजना को निरंतर रखने की सैद्धांतिक स्वीकृति दी है। मंत्रि-परिषद ने विमुक्त, घुमक्कड़ एव अर्द्ध घुमक्कड़ जनजाति के उत्थान के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज सेवक को पुरस्कार योजना नियम 2014 का नामकरण 'संत श्री सेवालाल महाराज' करने की मंजूरी दी।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मुख्यमंत्री शिवराज  दशहरा पूजा

मुख्यमंत्री चौहान ने दी सबको शुभकामनाएं  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में आज निवास पर दशहरा की पूजा अर्चना की। श्री चौहान एवं उनकी धर्म पत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान ने वाहनों की पूजा की। उन्होंने सभी को विजयादशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्री चौहान ने कहा कि यह पर्व आसुरी शक्तियों का विनाश करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रदेश की समृद्धि और नागरिकों की खुशहाली की मंगल कामना की। इस अवसर पर समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं सुरक्षा कर्मी उपस्थित थे। म.प्र. को भ्रष्टाचार मुक्त, गरीबी मुक्त, गंदगी मुक्त प्रदेश बनाने का आव्हान  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी नागरिक बंधुओं और श्रद्धालुओं को विजयादशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि विजयादशमी समृद्धशाली भारतीय संस्कृति का प्रतीक पर्व है। जनमानस के आराध्य भगवान श्रीराम ने अहंकार के प्रतीक रावण का वध कर लंका विजय की थी। यह अपने अंदर की बुराईयों का दहन करने का अवसर है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विजयादशमी के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश को गंदगी मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, आतंकवाद मुक्त और गरीबी मुक्त प्रदेश बनाने का आव्हान किया है। श्री चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश का कायाकल्प शक्तिशाली, समृद्धशाली और पूर्ण रूप से विकसित प्रदेश के रूप में हो रहा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश विकास के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ता रहे, नागरिकों का जीवन समृद्धि और खुशहाली से भरपूर रहे, यही ईश्वर से प्रार्थना है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी को दीपोत्सव की भी अग्रिम बधाईयाँ दी।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

जग्गी वासुदेव

  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने  विदिशा में आयोजित नदी अभियान कार्यक्रम में कहा कि नदियां मानव जीवन का आधार हैं। इसलिये नदियों को बचाने के लिए आमजनों को भी साथ आना होगा। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को हम प्रचुर मात्रा में जल और अच्छा पर्यावरण विरासत में दें, इसके लिए सदगुरू श्री जग्गी वासुदेव के अभियान में सबको बढ़-चढ़कर भाग लेना होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विदिशावासियों से अपील की कि नर्मदा सेवा यात्रा की तर्ज पर बेतवा को बचाने के लिए सेवा यात्रा जरूर निकालें। बेतवा बरसाती नदी बनकर ना रह जाए। इसके लिए नदी के दोनो तरफ एक-एक किलोमीटर तक फलदार पौधे लगाए जाएंगे। श्री चौहान ने कहा कि निजी भूमिधारक कृषक भी इस काम में अपनी सहभागिता निभाएं। किसानों द्वारा अपनी निजी भूमि पर पौधे लगाने के लिये उन्हें पचास प्रतिशत अनुदान पर शासन पौधे मुहैया कराएगा और शुरू के तीन वर्षो तक संबंधित किसानों को राज्य सरकार द्वारा मुआवजा राशि भी दी जाएगी। नदी अभियान के संवाहक सदगुरू श्री जग्गी वासुदेव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने नदी अभियान को धरातल पर अवतरित करने के कार्यो में सबसे ज्यादा मदद की है। उन्होंने पौधो पर अनुदान देने की घोषणा को मील का पत्थर बताते हुए आग्रह किया कि अधिक से अधिक पौधे रोपे जाएं और उन्हें जीवित रखा जाए। फलदार पौधे लगाने एवं औषधीय खेती करने से जहां किसानों को अधिक मुनाफा होगा, वही पर्यावरण बेहतर बनेगा और नदियों में जल की प्रचुर मात्रा बनी रहेगी। सदगुरू ने लोगों से नदी अभियान से जुड़ने की अपील की। सदगुरू श्री जग्गी वासुदेव और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने श्री बाढ वाले गणेश मंदिर के समीप बने बेतवा नदी के तट पर पहुंचकर नदी की पूजा-अर्चना की। सदगुरू ने बेतवा नदी के साथ सेल्फी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान ने सदगुरू श्री जग्गी वासुदेव को स्मृति चिन्ह के रूप में सांची का स्तूप भेंट किया। श्री बाढ वाले गणेश मंदिर प्रागंण में हुए नदी अभियान कार्यक्रम में राज्यमंत्री श्री सूर्यप्रकाश मीणा, विधायक श्री कल्याण सिंह ठाकुर, नगरपालिका अध्यक्ष श्री मुकेश टण्डन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री तोरण सिंह दांगी समेत जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मुख्यमंत्री चौहान

  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने सदगुरू श्री जग्गी वासुदेव की नदी अभियान रैली के भोपाल पहुंचने पर आज यहां बैरागढ में सीहोर नाके के पास यात्रा का स्वागत किया। सदगुरू स्वयं रैली का नेतृत्व कर रह थे। सदगुरू रैली फार रिवर में स्वयं गाड़ी चलाते हुए बैरागढ से मुख्यमंत्री निवास तक आये। मुख्यमंत्री श्री चौहान और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान सदगुरू के साथ रैली में शामिल हुए। मुख्यमंत्री निवास पर श्री चौहान ने सदगुरू का स्वागत किया। सदगुरू के आग्रह पर श्री चौहान ने उन्हें गौशाला का भ्रमण कराया। सदगुरू ने मुख्यमंत्री की इस पहल की सराहना की। श्रीमती साधना सिंह  चौहान ने गौशाला प्रबंधन के बारे में जानकारी दी और स्थापना का इतिहास बताया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

तरुण सागर की कड़वे वचन का विमोचन

भोपाल  में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहां अपने निवास पर मुनि श्री तरूण सागर महाराज की पुस्तक 'कड़वे वचन भाग -9' का विमोचन किया।  इस अवसर पर जैन समाज के प्रतिनिधि उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा

  भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने सरकार से अल्पवर्षा के कारण उत्पन्न् स्थिति से निपटने के लिए तत्काल किसानों को राहत देने की मांग की है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत ने प्रदेश के सूखाग्रस्त जिलों में किसानों के हालात पर चिंता व्यक्त की और कहा कि मोर्चा किसानों को तत्काल राहत दिए जाने के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला और तहसील मुख्यालयों पर अधिकारियों को सौंपेगा। रावत ने कहा कि 19 सितंबर को वे स्वयं भोपाल जिला किसान मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौपेंगे। किसान मोर्चा ने बर्बाद फसलों का सर्वेक्षण कराने, वसूली स्थगित करने, रोजगार मुहैया कराने और किसानों को जरूरी सहायता दिए जाने की मांग की है। रावत ने चर्चा में बताया कि किसानों ने खरीफ की फसल बोई थी, लेकिन समय पर बारिश न होने के कारण किसान का निवेश व्यर्थ चला गया है। वर्षाकाल का समय लगभग बीत चुका है। अल्पवर्षा के कारण किसानों के सामने कृषि को लेकर भीषण संकट उत्पन्ना हो गया है, इसलिए किसान को तत्काल राहत देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों चित्रकूट में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश में सूखे के हालात पर चर्चा करते हुए कहा था कि किसानों को संकट की घड़ी में हर संभव मदद की जाएगी।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

हनीप्रीत

  सच्चा डेर प्रमुख राम रहीम की गिरफ्तारी के बाद हरियाणा में भड़की हिंसा में आरोपी उनकी करीबी हनीप्रीत समेत करीब तीन दर्जन नामजद लोगों की तलाश में हरियाणा पुलिस ने सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी की है। विशेष तौर पर उन राज्यों के लिए यह एडवाइजरी जारी की गई है, जहां राम रहीम के आश्रम हैं। मध्यप्रदेश में बुदनी के निकट राम रहीम का आश्रम है। मप्र पुलिस की विशेष शाखा के आईजी कानून व्यवस्था मकरंद देउस्कर ने कहा कि एडवाइजरी के सभी बिंदुओं पर मप्र पुलिस काम कर रही है। गौरतलब है कि राम रहीम के जेल जाने के तत्काल बाद से हनीप्रीत लापता है, जिसकी तलाश में हरियाणा पुलिस देश के विभिन्न् अंचलों समेत पड़ोसी देशों में भी संपर्क कर रही है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

cm house

  केरवा कोलार के बीच के बाघ भ्रमण क्षेत्र (जंगल) में पार्टी करना युवकों को महंगा पड़ गया है। भोपाल कंजरवेटर फॉरेस्ट ने उक्त युवकों में से अभय चौहान नामक युवक को सोमवार नोटिस भेज दिया है। जिसमें पूछा है कि क्यों न बाघ भ्रमण वाले क्षेत्र में पार्टी करने, अमले के मना करने के बावजूद नहीं हटने और सीएम हाउस से होने का कहकर धमकाने के मामले में कार्रवाई की जाए। बता दें कि रविवार शाम 7 बजे समरधा रेंज में मौत के कुएं के पास जंगल में एक दर्जन युवक पार्टी कर रहे थे। वन अमले ने युवकों को समझाइश दी थी कि बाघ भ्रमण वाले क्षेत्र में पार्टी करना सख्त मना है। बाघ हमला कर सकता है। जिस पर युवक नहीं माने और मारपीट पर उतारू हो गए। अभय चौहान नामक एक युवक ने खुद को सीएम हाउस से होने का बताकर अमले को धमकाया भी था। बाद में पुलिस बल और के्रक टीम मौके पर पहुंची और युवकों को जंगल से बाहर खदेड़ा गया। सोमवार को मामले में कंजरवेटर फॉरेस्ट डॉ. एसपी तिवारी ने अभय चौहान को नोटिस भेजा है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

स्वच्छता ही सेवा

"स्वच्छता ही सेवा'' अभियान समारोह में मुख्यमंत्री  चौहान   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  इंदौर में 'स्वच्छता ही सेवा'' अभियान के उपलक्ष्य में ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित समारोह में कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण-2016 में इंदौर प्रथम स्थान पर आया है। इसके लिये इंदौर की जनता बधाई की पात्र है। मध्यप्रदेश शासन के लिये भी यह गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि देश में स्वच्छता में नंबर वन आना आसान नहीं है। इसलिये नम्बर वन बने रहने के सतत प्रयास किये जायें। श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसके सकारात्मक परिणाम आये हैं। वर्ष 2019 तक मध्यप्रदेश के सभी ग्रामों और शहरों को खुले में शौच से मुक्त करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता एक आंदोलन है। जनता की सोच में बदलाव लाकर जनता के सहयोग से ही यह आंदोलन सफल हो सकता है।  श्री चौहान ने इंदौर शहर में स्वच्छता अभियान की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण-2016 में देश के 100 चयनित शहरों में से 22 शहर मध्यप्रदेश के हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय बन जाने से ही काम नहीं चलेगा, उसका उपयोग करना भी जरूरी है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में प्लास्टिक की समस्या पर ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि प्लास्टिक से सर्वाधिक कचरा फैलता है और प्लास्टिक जल्दी नष्ट भी नहीं होता है। इसलिए प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध लगाना जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि इंदौर मध्यप्रदेश के विकास का इंजन है। उद्योग, व्यापार और साफ-सफाई सहित हर क्षेत्र में इंदौर नंबर वन रहा है। इंदौर में नरसीमुंजी, टीसीएस और इंफोसिस जैसी प्रतिष्ठित संस्थाएं आ गई हैं और अपना व्यापार-व्यवसाय फैला रही हैं। इस अवसर पर महापौर श्रीमती मालिनी गौड़ ने कहा कि इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण के सभी बिन्दुओं पर खरा उतरा है। नवंबर 2016 से डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन से इंदौर में साफ-सफाई विशेष रूप से परिलक्षित हुई है। इस अभियान में विद्यार्थियों, शिक्षकों, व्यापारियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, समाजसेवी संगठनों आदि का भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने बताया कि इंदौर में गीले और सूखे कचरे का अलग-अलग कलेक्शन किया जा रहा है। गीले कचरे से जैविक खाद बनाई जा रही है। औसतन रोज 50 टन कचरा इकट्ठा हो रहा है। गीले कचरे से आने वाले समय में जैविक खाद के अलावा मिथेन गैस भी इकट्ठा की जाएगी, जिससे नगरीय सेवा की बसें चलेंगी और बिजली का उत्पादन किया जाएगा। इसके अलावा परमाणु तकनीकी से स्लज कचरे से खाद बनाई जाएगी। पिछले डेढ़ वर्ष में विशेष साफ-सफाई अभियान से वायु प्रदूषण 50 प्रतिशत तक घट गया है। खान और सरस्वती नदी की सफाई का अभियान जारी है। खान नदी में गिरने वाले गंदे नालों की टेपिंग का कार्य तेजी से चल रहा है। उत्कृष्ट कार्य के लिये सम्मान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर स्वच्छता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिये समाजसेवियों, व्यापारी संगठनों और सरपंचों को सम्मानित किया गया। समारोह में हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष श्री कृष्णमुरारी मोघे, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री शंकर लालवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कविता पाटीदार, विधायकगण सर्वश्री महेन्द्र हार्डिया, राजेश सोनकर, सुदर्शन गुप्ता, सुश्री उषा ठाकुर तथा अपर मुख्य सचिव श्री राधेश्याम जुलानिया, गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और सरपंच सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 शिवराज ने ग्राम रतनपुर में किया श्रमदान

रायसेन जिले को 19 नवम्बर तक ओडीएफ करने का लक्ष्य  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रायसेन जिले के ग्राम रतनपुर में 'स्वच्छता ही सेवा'' अभियान के तहत प्रदेश भर में चलाये जा रहे शौचालय के लिए गढ्ढा खोदने के अभियान में शामिल हुए। उन्होंने साँची-रायसेन मार्ग पर ग्राम रतनपुर में ट्विन-पिट खोदने की शुरूआत की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गाँवों को स्वच्छ रखने के लिये 'स्वच्छता ही सेवा'' अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान पूरे प्रदेश में आज ही दो लाख गड्डे खोदने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि आगामी 19 नवम्बर तक पूरे रायसेन जिले को ओडीएफ घोषित कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म-दिवस के अवसर पर स्वच्छता को प्राथमिकता देने वाले कार्य शुरू किये जा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा शुरू किया गया स्वच्छता अभियान अब सीधे आमजन से जुड़ा अभियान बन गया है। मध्यप्रदेश की जनता भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग ले रही है। श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में जिन क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान के अपेक्षित परिणाम नहीं मिले हैं, उनमें अभियान के तहत 2 अक्टूबर गाँधी जयंती तक विशेष प्रयास किये जाएंगे।  श्री चौहान ने कहा कि खुले मे शौच जाना बीमारियों को बढ़ावा देना है। जहाँ स्वच्छता है, वहीं स्वस्थ जीवन है। उन्होंने प्रदेश के शौचालयविहीन घरों में रहने वाले परिवारों से शौचालय बनवाने की अपील करते हुए कहा कि प्रदेशवासी खुले में शौच नहीं जाने का संकल्प लें। तभी स्वस्थ्य एवं स्वच्छ भारत का निर्माण होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर स्वच्छता रथ को हरी झण्डी दिखाकर गाँव-गाँव, घर-घर जाने के लिये रवाना किया। जिले के प्रभारी मंत्री श्री सूर्यप्रकाश मीणा, साँची जनपद अध्यक्ष श्री एस. मुनियन, नगर पालिका अध्यक्ष श्री जमना सेन, अपर मुख्य सचिव श्री आर.एस. जुलानिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी इस अवसर पर उपस्थित थे।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

डेंगू लार्वा मिलने  जुर्माना

स्वास्थ्य विभाग और नगर-निगम ने बनायी कार्य-योजना   डेंगू के नियंत्रण और प्रभावी रोकथाम के लिये स्वास्थ्य विभाग ने भोपाल नगर निगम के सहयोग से कार्य-योजना बनाई है। दोनों ने संयुक्त रूप से 19 टीम बनाई हैं, जो वार्डों में जाकर पार्षदों के समन्वय से लार्वा सर्वे और विनिष्टिकरण का काम करेंगी। जिन घरों में लगातार मच्छर का लार्वा पाया जायेगा, उन भवन स्वामियों पर 500 रुपये का जुर्माना होगा। यह जानकारी आज स्वास्थ्य विभाग की दैनिक समीक्षा में दी गई। डेंगू, चिकनगुनिया और मौसमी बीमारियों के नियंत्रण के लिये भोपाल के फायर ब्रिगेड फतेहगढ़ में अतिरिक्त कंट्रोल-रूम स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष क्रमांक 0755-2542222 है। लोगों से अपील की गई है कि लार्वा या डेंगू का मरीज मिलने पर कंट्रोल-रूम में तुरंत सूचना दें। इससे समय रहते कार्यवाही की जा सकेगी। डेंगू नियंत्रण के लिये भोपाल में 10 नये माउंटेड फॉगिंग मशीन वाहनों द्वारा फॉगिंग की जायेगी। जमा पानी स्रोतों पर टीमोफॉस का छिड़काव होगा। डेंगू से बचने के लिये घरों में साफ पानी से भरे बर्तन सप्ताह में एक बार अवश्य खाली करें। पानी भरने से पूर्व बर्तन अच्छी तरह साफ कर लें। कूलर में लगी हुई पुरानी खस को निकाल कर जला दें। सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें। शरीर ढँकने वाले कपड़े पहने। प्रदेश में एक जुलाई से अब तक स्वाइन फ्लू के 329 मरीज मिल चुके हैं। इनमें सर्वाधिक भोपाल के 60 मरीज हैं। जबलपुर जिले में 48, इंदौर में 25, उज्जैन में 20, ग्वालियर में 14, दमोह में 12 और सतना जिले में 10 प्रकरण शामिल हैं। वर्तमान में शासकीय अस्पताल में 56 और निजी अस्पताल में 53 एच-1 एन-1 मरीज उपचाररत हैं। शासन द्वारा सभी जिला चिकित्सालयों और मेडिकल कॉलेज में स्वाइन फ्लू चिकित्सा के लिये पर्याप्त इंतजाम करने के साथ प्रदेश के 66 निजी अस्पतालों को भी इलाज के लिये चिन्हित किया गया है। लोगों से लगातार अपील की जा रही है कि वे स्वाइन फ्लू के लक्षणों के प्रति सतर्क रहें। सर्दी, जुकाम, खाँसी, बुखार, तेज सिर दर्द, श्वांस लेने में परेशानी हो, तो तुरंत चिकित्सक की सलाह लें। सार्वजनिक स्थलों से लौटने के बाद साबुन से हाथ धोएँ। चेहरे का स्पर्श न करें। नमस्ते से अभिवादन करें, हाथ न मिलायें। एच-1 एन-1 पीड़ित व्यक्ति से कम से कम एक मीटर की दूरी बनाये रखें और मास्क का प्रयोग करें।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

विश्वास सारंग

राज्य मंत्री श्री सारंग को यात्रा के चौथे दिन मिले 207 आवेदन  सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री विश्वास सारंग के  जनता से रू-ब-रू होने के अभियान जन-संवाद पदयात्रा में जन-शिकायतों का तत्काल समाधान हो रहा है। लोग पदयात्रा से जुड़ कर अपनी शिकायतें तथा सुझाव श्री सारंग की मैदानी टीम को दर्ज करा रहे हैं।   यह पदयात्रा वार्ड 77 में हाउसिंग बोर्ड ज़ोन कार्यालय से शुरू होकर बारह दुकान, जैन कॉलोनी, आवास विकास एकता कॉलोनी, कमलनगर, छः घरा पहुँची। शाम को वार्ड 69 में पदयात्रा की गई। राज्य मंत्री श्री सारंग पदयात्रा में अशोका गार्डन स्थित दुर्गाधाम मंदिर से प्रारंभ होकर अशोक विहार, बैंक नगर, मयूर विहार, भगतसिंह पार्क, आजादनगर, प्रभात चौराहे से आनंदम पर पहुँचे।  श्री सारंग ने आम जनता की समस्याएँ गंभीरता से सुनी तथा अधिकारियों के दल को तुरंत समाधान निकालने के निर्देश दिए। प्राप्त आवेदनों को विश्वास एप के जरिये अपने कार्यालय को भेजा। जन-संवाद पदयात्रा में आज 207 आवेदन प्राप्त हुए। सड़क, नाली, सीवेज और बिजली की कई शिकायतों का समाधान स्थल पर ही हो गया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

चंदेरी

  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज अशोकनगर जिले के चंदेरी में स्थानीय कार्यक्रम में शिरकत करने के साथ आम लोगों से मिले और उनकी समस्याएँ जानी। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिये। श्री चौहान ने जन-प्रतिनिधियों और नागरिकों से उनकी माँगों और सुझावों पर भी चर्चा की। इस दौरान ग्वालियर संभाग के प्रशासनिक अधिकारियों ने हेलीपेड पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

सी.एम. फैलोज

मुख्यमंत्री  चौहान सी.एम. फैलोज उन्मुखीकरण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सी.एम. फैलोज की अवधारणा आऊट ऑफ बॉक्स थिंकिंग का परिणाम है। प्रयास है कि योजनाओं और सुशासन के प्रयास की निगरानी और निरीक्षण की संस्थागत व्यवस्था के बाहर से भी मूल्यांकित हो। श्री चौहान आज अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन संस्थान में सी.एम. फैलोज के उन्मुखीकरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। फैलोज प्रदेश के सभी जिलों में शासन की योजनाओं का अध्ययन कर मुख्यमंत्री सचिवालय को प्रतिवेदन देंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने फैलोज का आव्हान किया कि गरीबी, गंदगी, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, जातिवाद, सम्प्रदायवाद मुक्त भारत के निर्माण के लिये आगे आयें। नवाचारी सुझाव भी दें। श्री चौहान ने कहा कि फैलोज जिले में व्यापक भ्रमण और संपर्क करें। समन्वय बनाकर योजनाओं का फीडबैक एकत्रित करें। व्यक्तिगत प्रतिभा का उपयोग करते हुए, बदलाव के लिये व्यवहारिक और सैद्धांतिक दोनों आधार पर नये सुझाव और विचार बे-झिझक दें। उन्होंने खुलेमन से विचारशील हों, कार्य करने के लिये कहा। जनता की सेवा का अभूतपूर्व अवसर है, जो फैलोज के भविष्य की अमूल्य निधि बनेगा। व्यवस्थागत सुधारों पर उनके व्यवहारिक विचारों को पूरी गंभीरता से लिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने पौराणिक आख्यानों, कथाओं और प्रचलित मान्यताओं के विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से सकारात्मक सोच, अहंकार से मुक्त, सबको अपना मानते हुए, धैर्य और उत्साह के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। कहा कि सहज व्यवहार मधुर वाणी और संवेदनात्मक दिल के साथ लोगों के बीच जायें। इस राज्य की जनता की बेहतरी में योगदान के इस ऐतिहासिक अवसर का सर्वश्रेष्ठ उपयोग करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश की सरकार संवेदनशील सरकार है। जिसमें सारी जनता को परिवार मानते हुए, योजना कार्यक्रमों का संचालन हो रहा है। सामाजिक सुरक्षा और सुशासन के लिये अनेक नवाचारी पहल हुई हैं। जिनका अन्य राज्यों ने भी अनुसरण किया है। प्रत्येक व्यक्ति को रहने लायक भूमि के मालिकाना हक और समय-सीमा में सेवा की गारंटी के कानून, मेधावी विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के लिये फीस भरवाने, ऑनलाइन सेवाएँ, सी.एम. हेल्पलाइन, समाधान ऑनलाइन, जन-सुनवाई, लाड़ली लक्ष्मी, स्थानीय निकायों में महिलाओं को आरक्षण आदि योजनाएँ सभी वर्गों की पंचायतें आयोजित कर जन-भागीदारी से करने का नवाचार है। निश्चित रोड मैप पर चलते हुए, यह सब हुआ है। बिजली पानी और सड़क की आधारभूत सुविधाएँ, कृषि आय में वृद्धि, महिला सशक्तीकरण, गरीबों का कल्याण सबको रोटी-कपड़ा-मकान, पढ़ाई-लिखाई इलाज के लक्ष्यों पर कार्य किया गया है, जिनके परिणाम मिल रहे हैं। प्रदेश की इस वर्ष अनुमानित कृषि वृद्धि दर 29.08 प्रतिशत है। सिंचित क्षेत्र करीब 40 लाख हेक्टेयर हो गया है। लखपति लाड़ली लक्ष्मियाँ साढ़े चौबीस लाख है। इस अवसर पर फैलोज के साथ प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने समय प्रबंधन, प्राथमिकताओं का नियोजन, व्यायाम और व्यक्तिगत सोच को आंतरिक ऊर्जा का आधार बताया। जीवन अपने लिये नहीं औरों के लिये है। इस सोच के साथ कार्य करने वाला व्यक्ति सदैव ऊर्जा से भरा रहता है। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक सी.एम. फैलोज से व्यक्तिगत परिचय भी प्राप्त किया और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। संस्थान के संचालक श्री अखिलेश अर्गल ने बताया कि 18 सितम्बर को प्रत्येक जिले में सी.एम. फैलोज पहुंच जायेंगें। राज्य स्तर पर 15 दिवसीय उन्मुखीकरण का कार्य किया जा रहा है। अगला 10 दिवसीय जिला स्तर पर होगा। आभार प्रदर्शन में संस्थान के प्रधान सलाहकार श्री एम.एम. उपाध्याय ने कहा कि एक व्यक्ति की सोच कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, इसका जीवंत उदाहरण प्रदेश की कृषि विकास दर है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

असमा जेहरा

शरीयत को लेकर मुस्लिम ख्वातिनों का जलसा सोमवार को इकबाल मैदान पर हुआ। इस जलसे में मुस्लिम महिलाओं को शरियत से जुड़े मामले समझाए गए। जलसे में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की सदस्य असमा जेहरा मौजूद रहीं। शहर काजी मौलाना सैयद मुश्ताक अली नदवी ने कहा कि शरीयत मामले में कोई समझौता नहीं होगा। मुस्लिम महिलाएं शरीयत पर कायम रहेंगी। शहर काजी ने कहा कि निकाह इस्लामी तरीके से होना चाहिए। 5 मरहले पूरे नहीं होने पर तलाक नहीं दिया जा सकता। जलसे में शरीअत में महिलाओं का दर्जा बताया गया। मुस्लिम महिलाओं ने हस्ताक्षर अभियान भी चलाया है, जिसमें महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरुक किया जाएगा। इसके पहले रविवार को तीन तलाक मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हुई मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की पहली बैठक में देशभर से आए सदस्यों ने हिस्सा लिया। खानूगांव स्थित इंदिरा प्रियदर्शनी कॉलेज में रविवार को दिनभर चली बैठक के बाद बाहर निकले सदस्यों से जब उनकी राय जाननी चाही गई तो नवदुनिया से चर्चा के दौरान कुछ सदस्यों ने खुलकर अपनी बात रखी। सभी सदस्य तीन तलाक के गलत उपयोग को लेकर एक मत नजर आए। उनका कहना था कि शरिअत में तीन तलाक वाजिब है, लेकिन उसके तरीका है। जिसे अपनाए बगैर तीन तलाक दिया जाना गलत है। लेकिन, समाज में फैली इस प्रवृत्ति को किसी कानून से नहीं रोका जा सकता। इसके लिए लोगों को समझाइश के माध्यम से जागरूक करना होगा। बोर्ड का जोर भी इसी मसले पर है। लोगों को समाइश देने के लि देशभर में अभियान चलाया जाएगा।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

niveshak mp

मुख्यमंत्री  चौहान ने की निवेशकों से भेंट मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधियों ने मंत्रालय में आज भेंट की। इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल और सांसद श्री चिंतामन मालवीय भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में निवेशकों की आवश्यकताएँ और सुविधाओं का भरपूर ख्याल रखा जाये। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप कुशल श्रम की आपूर्ति करने के लिए प्रयासरत है। सिंगापुर के सहयोग से ग्लोबल स्किल पार्क बन रहा है। उन्होंने वाणिज्य-उद्योग एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि उद्योगों से उनकी प्रशिक्षित श्रम आवश्यकताओं की जानकारी लें। उसी अनुरूप मानव संसाधन की उपलब्धता के लिए तकनीकी शिक्षण संस्थाओं के साथ समन्वय करवायें। श्री चौहान को एल्टिस इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड, पीथमपुर के प्रवर्तक श्री मनोज कटारिया और श्री अनिल खासगीवाल ने बताया कि प्रदेश का औद्योगिक वातावरण निवेशकों के लिये उत्कृष्ट है। उद्योग स्थापना संबंधी व्यवस्थाएँ उत्कृष्ट कोटि की हैं। उन्होंने अपने औद्योगिक प्रस्ताव के अनुभव का उल्लेख करते हुए बताया कि प्रदेश में उन्हें औद्योगिक इकाई स्थापित करने के लिए बिना किसी भाग दौड़ के जितनी शीघ्रता से भूमि की उपलब्धता हुई है, वह उनके लिए अभूतपूर्व अनुभव है। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के लिए टेस्टिंग लैब और कुशल मानव संसाधन के लिए तकनीकी शिक्षा के पाठ्यक्रमों में आवश्यक संशोधन के सुझाव भी दिए। फेयर डील एक्सपोर्ट्स को-ऑपरेटिव सोसाइटी के अध्यक्ष श्री प्रदीप केड़िया, उपाध्यक्ष श्री राजेश जैन और श्री भगवान दास वैष्णव ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर बताया कि समिति के 166 सदस्यों द्वारा बुरहानपुर में 57 एकड़ में टेक्सटाइल औद्योगिक पार्क विकसित करवाया जा रहा है। बैठक में पार्क के लिये पहुँच मार्ग के लिये भूमि की उनकी आवश्यकता के परिप्रेक्ष्य में विनिमय द्वारा भूमि की उपलब्धता करवाने के सैद्धांतिक प्रस्ताव पर सहमति दी गई। मेसर्स व्ही.एस.एल. लिमिटेड के प्रबंध संचालक श्री व्ही.जी. कृष्ण प्रसाद ने बताया कि उनकी इकाई स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड का संयुक्त उपक्रम है। उनके द्वारा औद्योगिक क्षेत्र बांदका जिला उज्जैन में स्टील प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित की जा रही है। इकाई की जल संबंधी आवश्यकताओं में सहयोग की अपेक्षा करने पर मुख्यमंत्री ने उनकी परियोजना के लिये जल की उपलब्धता में अपेक्षित सहयोग के लिये अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर मेसर्स अम्बा शक्ति उद्योग लिमिटेड के चेयरमेन श्री कमल गोयल और डायरेक्टर श्री हेमंत गुप्ता ने भी भेंट की। बताया कि औद्योगिक क्षेत्र बानमोर, मुरैना में स्थापित इकाई की क्षमताओं को 50 प्रतिशत बढ़ा रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह, अपर मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैस, प्रमुख सचिव उद्योग एवं वाणिज्य श्री मो. सुलेमान, प्रमुख सचिव सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग श्री व्ही.एल कांताराव, प्रमुख सचिव राजस्व श्री अरुण पाण्डे, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री अशोक वर्णवाल और श्री एस.के. मिश्रा भी मौजूद थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

आतंकवाद, भ्रष्टाचार

केवल सफल नहीं सार्थक जीवन जरूरी, शिवराज ने प्रेरणादायी संस्मरण सुनाये  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने युवाओं से आतंकवाद, भ्रष्टाचार, गरीबी, गंदगी, सम्प्रदायवाद और जातिवाद मुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लेने का आव्हान किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे भारत के निर्माण में ही जीवन की सार्थकता है। केवल सफल नहीं सार्थक जीवन जरूरी है। वे आज आकाशवाणी और दूरदर्शन पर “दिल से” कार्यक्रम में युवाओं से संवाद कर रहे थे। कार्यक्रम की श्रंखला की दूसरी कड़ी है। इसका शुभारंभ किसानों के साथ संवाद से हुआ था। श्री चौहान ने कहा कि युवाओं का भविष्य खराब नहीं होने देंगे क्योंकि वे प्रदेश और देश का भविष्य हैं। युवाओं को दी सीख मुख्यमंत्री ने युवाओं को कई अनमोल सीख दी। हमेशा माता-पिता का सम्मान करें। आदर करें। माता-पिता जीवन देते हैं तो गुरू जीवन बनाता है इसीलिये गुरू का सम्मान करें। भारतीय संस्कृति अद्भुत है। पूर्वजों के प्रति आदर व्यक्त करने की परम्परा है। सरकार हमेशा सहयोगी भूमिका में होती है आगे बढ़ने के लिये स्वयं कदम बढ़ायें। सरकार हमेशा साथ रहेगी। सबमें प्रतिभा है। कोई छोटा-बड़ा नहीं है। सवाल केवल प्रतिभा के प्रगटीकरण का है। जो जैसा सोचता है और करता है वह वैसा ही बन जाता है। हमारी सोच ही हमारे व्यक्तित्व को बनाती है। ब्लू व्हेल गेम के काल्पनिक संसार से बचो श्री चौहान ने ब्लू व्हेल जैसे गेम से बचने का आग्रह करते हुए कहा कि इस काल्पनिक संसार से दूर रहो। यह जिन्दगी खराब कर देते हैं। अपनी शक्ति और अपनी क्षमता पहचानो। कभी निराश मत हो। ऊर्जा से भरे रहो। जिन्दगी में उतार-चढ़ाव से घबराओ मत। सरकार से भी अपनी समस्याएँ साझा कर सकते हैं। बड़ा बनने की पाँच बातें श्री चौहान ने कहा कि बड़ा बनने के लिये सबसे जरूरी है खुद पर भरोसा रखना। आत्म-विश्वास से भरे रहना। स्वामी विवेकानंद का उदाहरण देते हुए श्री चौहान ने कहा युवाओं की क्षमता और प्रतिभा में कोई कमी नहीं है। जो चाहोगे कर गुजरोगे। दूसरी जरूरी बात है कि लक्ष्य तय करो। तीसरा लक्ष्य तय करने के बाद उसे प्राप्त करने के लिये दृढ़ संकल्प करो। चौथी बात लक्ष्य प्राप्त करने का रोडमैप बनाओ और पाँचवीं बात रोडमैप पर चलने के लिये कठिन परिश्रम करो। केवल सफल जीवन नहीं, सार्थक जीवन जरूरी है। श्री चौहान ने महात्मा गांधी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जीवन के प्रेरक संस्मरण सुनाये। 'थ्री इडियट' फिल्म का उदाहरण श्री चौहान ने कहा कि अच्छी शिक्षा जिन्दगी बना देती है। इसलिये मन लगाकर पढ़ों। रटने का काम मत करो। उन्होंने “थ्री इडियट” फिल्म का उदाहरण देते हुए कहा कि विषय को रटना नहीं, समझना है। अपनी प्रतिभा का स्वाभाविक विकास होने देना चाहिये। उन्होंने अभिभावकों से भी आग्रह किया कि बच्चों से स्नेह से पेश आयें। केवल रटवाने से काम नहीं चलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पढाई को आसान बनाने के लिये कई पहल की गई है जैसे पहली से बारहवीं तक की किताबें, आठवीं कक्षा तक गणवेश, स्कूल जाने के लिये साइकिल, स्कालरशिप, बारहवीं में 85 प्रतिशत अंक लाने पर लेपटाप, कॉलेज में एडमिशन लेने पर स्मार्ट फोन। स्मार्ट फोन का उपयोग ज्ञान के लिये करें। गाँवों में जो बेटिया 60 प्रतिशत अंक लाती है वो गाँव की बेटी कहलाती है। कालेज की पढ़ाई के लिये अलग से 5 हजार रूपये सालाना मिलते हैं। श्री चौहान ने कहा हर ब्लाक में उत्कृष्ट विद्यालय खोले गये हैं। कन्या शिक्षा परिसर बन रहे हैं। ज्ञानोदय विद्यालय, उत्कृष्ट विद्यालय संचालित हैं। मजदूरों के बच्चों के लिये श्रमोदय विद्यालय अगले साल शुरू हो जायेंगे। मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना की चर्चा करते हुए श्री चौहान ने कहा कि बारहवीं बोर्ड में 75 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने और राष्ट्रीय संस्थानों में प्रवेश लेने पर सरकार फीस भरेगी। उन्होंने कई ऐसे विदयार्थियों का उल्लेख लिया जिनकी फीस सरकार भरेगी। इनमें अनूपपुर जिले के केल्होरी के श्री सुयश नामदेव-आई.आई.टी. खड़गपुर, श्री पवन मंडलोई -श्री अरविंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, इंदौर, भोपाल की कुमारी शुभांगी बागरे -स्कूल ऑफ प्लानिंग एण्ड आर्किटेक्चर, भोपाल, इंदौर की कुमारी अनुज्ञा मुकाती -एनएलआईयू, भोपाल, रीवा के गोरगांव की कुमारी जस्मिन पटेल -एमजीएम मेडिकल कॉलेज इंदौर में चयन हुआ है। बैतूल जिले के गाँव ओहर की कुमारी किरन आप्टे इंडियन इंस्टीट्यूट इनफार्मेशन टेक्नालॉजी भोपाल में है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं का परिश्रम व्यर्थ नहीं जायेगा। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे लगन और मेहनत से पढ़कर इन योजनाओं का लाभ उठायें। श्री चौहान ने ऐसे बच्चों का भी उल्लेख किया जो गरीबी और अभावों में रहने के बावजूद परीक्षा में अव्वल रहे। उन्होंने बैगा जनजाति की सुश्री गीता टेकाम एकलव्य विद्यालय मंडला, दसवीं में 93.4 प्रतिशत नंबर लाने वाली माधुरी वारासिया, 92.34 प्रतिशत अंक लाने वाली कु. कुसुम कांजले हरदा, 91.01 प्रतिशत अंक लाने वाली छिंदवाड़ा की कु. प्रियाशु बारंगे का उल्लेख किया। खंडवा जिले के 94.83 प्रतिशत अंक लाने वाले श्री अभिषेक पटेल और उनके अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि गरीब परिवार में रहते हुए इन बच्चों ने चमत्कार कर दिया और अन्य युवाओं के लिये प्रेरणा बन गये। श्री चौहान ने सीहोर की प्रीति मैथिल का भी जिक्र किया जिन्होंने टयूशन पढ़ाकर खुद पढ़ाई की और यू.पी.एस.सी. में 92वाँ स्थान कर रीवा जिले की कलेक्टर की जिम्मेदारी सम्हाल रही हैं। उन्होंने युवाओं से कहा कि थोड़ी सी लगन और परिश्रम से आसमान छू सकते हैं। मुख्यमंत्री ने खेल अकादमियों से निकली खेल प्रतिभाओं की भी चर्चा की जिन्होंने गरीब परिवारों से आने के बावजूद राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नाम कमाया। श्री चौहान ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के स्किल डेवलपमेंट मिशन की चर्चा करते हुए कहा कि एक तरफ बेरोजगारों की संख्या है और दूसरी तरफ हुनरमंद लोग नहीं मिलते। यदि युवाओं को हुनर दे दें तो और रोजगार की कोई कमी नहीं है। उन्होंने मध्यप्रदेश स्किल डेवलपमेंट मिशन और आईटीआई को उन्नत बनाने के प्रयासों की चर्चा करते हुए बताया कि संभागीय मुख्यालयों पर उत्कृष्ट आईटीआई स्थापित किये जा रहे हैं। हर साल साढ़े सात लाख युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार प्राप्त करने योग्य बनाया जायेगा। उन्होंने बताया कि सिंगापुर के सहयोग से ग्लोबल स्किल पार्क भोपाल में बन रहा है जिसमें हजारों युवा उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। मुख्यमंत्री ने युवाओं से कहाकि नौकरी देने वाले बनें। इसके लिये मुख्यमंत्री स्व-रोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना का लाभ उठायें। लघु और कुटीर उद्योगों का विस्तार करने में युवाओं की मुख्य भूमिका है। लोन की गारंटी सरकार लेगी। उन्होंने ऐसे कई युवा उदयमियों का उल्लेख किया जो आज सफल उद्यमी हैं और कई लोगों को रोजगार दे रहे हैं। इनमें सिवनी के श्री रजत ताम्रकार, सीहोर के श्री अनुराग सोडानी, जबलपुर की श्रीमती मधुराज, ग्वालियर के श्री राजीव भिलवारे, जबलपुर के श्री दुर्गेश धुर्वे और नीमच के श्री शैलेन्द्र धाकड़ प्रमुख हैं। समाज के लिये भी काम करें श्री चौहान ने युवाओं से कहा कि उनका जीवन देश और समाज के लिए भी है। उन्होंने आव्हान किया कि हर युवा कोई न कोई काम समाज के लिये जरूर करे। उन्होंने भोपाल की 11 वर्षीय मुस्कान का उल्लेख किया जो झुग्गी बस्ती में लायब्रेरी चला रही है। गरीब बच्चों के लिये खिलौने इकट्ठे कर सकते हैं। पेड़ लगाने, पर्यावरण बचाने के काम में योगदान दे सकते हैं। नर्मदा बचाने, नदियाँ बचाने का काम कर सकते हैं। नर्मदा सेवक बन सकते हैं। उन्होंने सदगुरू जग्गी वासुदेव द्वारा शुरू किये गये नदियों को बचाने के अभियान की चर्चा करते हुए कहा कि ऐसे अभियान से जुड़ सकते हैं। समाज को नशा मुक्त बनाने का अभियान चला सकते हैं। मुख्यमंत्री ने 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म-दिन की चर्चा करते हुए कहा कि स्वच्छता को समर्पित कर हम उनका जन्म-दिन मना सकते हैं। नये भारत के लिये नया मध्यप्रदेश बनाना सबका काम है। सब मिलकर मध्यप्रदेश बनायें। कार्यक्रम, नीतियाँ बनाने में सहयोग करें। श्री चौहान ने युवाओं से एमपी माय गव एमपी एप पर सुझाव माँगे। अच्छे सुझाव देने वाले युवाओं का भी उल्लेख किया। इनमें राजगढ़ (ब्यावरा) के श्री अनिल सिरिया ने सुझाव दिया कि बी-1 खसरा की नकल एमपी ऑनलाईन से निकालना चाहिए। भोपाल के मिलिन नामदेव ने सुझाव दिया कि दूरदराज के स्कूलों में स्मार्ट क्लास के माध्यम से अध्यापन होना चाहिये। विदिशा के ग्राम कुल्हार के श्री अजीत ओझा ने सुझाव दिया कि कुल्हार में पर्यावरण और जल सुधार में अच्छा कार्य हुआ है इसे ईको टूरिज्म की दृष्टि से प्रचारित करना चाहिये। उदयपुरा (रायसेन) के श्री आशीष बिलथिरिया ने सुझाव दिया कि सम्पत्ति की ऑनलाईन रजिस्ट्री को देखते हुए सॉफ्टवेयर में ऐसी व्यवस्था करें कि नामांतरण, सीमांकन करना है या नहीं इसकी पुष्टि समय पर हितग्राही से हो जाये। इससे समय और धन बचेगा। विदिशा के श्री योगेश राठौर ने बरसाती नदियों और मुख्य नदियों को एक किलोमीटर तक 40 फीट गहरा करने सुझाव दिया। गायक पलक मुछाल की मानवीय पहल का उल्लेख करते हुए श्री चौहान ने कहा कि उन्होंने ‘‘पलक मुछाल हार्ट फाउण्डेशन’’ के माध्यम से पिछले 16 वर्षों में लगभग 1000 गरीब बच्चों को हृदय के इलाज के लिए तीन करोड़ से अधिक की राशि दान में दी है। इस उदाहरण से प्रेरणा लेना चाहिये। उन्होंने युवाओं को समाज के लिए जीने का संकल्प दिलाया। मुख्यमंत्री आई टी कौशल केन्द्र मुख्यमंत्री ने बताया कि जिला मुख्यालयों पर आईटीआई, पॉलिटेक्निक और उत्कृष्ट स्कूल में मुख्यमंत्री आई टी कौशल केन्द्र की स्थापना की जायेगी। इन केन्द्रों से बच्चे कौशल भी प्राप्त कर सकेंगे और इन केन्द्रों का उपयोग ऑनलाईन परीक्षा के लिए भी किया जा सकेगा। उत्कृष्ट विज्ञान संस्थानों के भ्रमण की योजना मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने और विज्ञान में रूचि जाग्रत करने के लिये उत्कृष्ट विज्ञान संस्थानों जैसे इसरो, भाभा एटामिक सेंटर, हिन्दुस्तान एयरोनाटिक, विभिन्न एम्स, आईआईटी का शैक्षणिक भ्रमण करने की योजना प्रारंभ की जायेगी। राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में प्रदेश के लिये पदक जीतने वाले दिव्यांग खिलाडियों को सीधे शासकीय नौकरी में नियुक्ति दी जायेगी। उन्होंने युवाओं से प्रदेश की योजनाओं में सुधार करने, नई योजनाएँ बनाने, प्रशासनिक व्यवस्थाओं में सुधार के लिये सुझाव मांगे। उन्होंने कहा कि ट्वीटर, फेसबुक, शिवराज सिंह चौहान एप्प, एम.पी.माय गव.इन पर सुझाव दिये जा सकते हैं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

चित्रकूट में शिवराज ने की कई घोषणाएं

  मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज अपनी पत्‍नी के साथ चित्रकूट दौरे पर हैं। यहां उन्‍होंने कामतानाथ के दर्शन किए और प्राचनी मुखारविन्द से शूरू की कामदगिरि परिक्रमा को भी पत्‍‍‍‍नी के साथ पूरा किया। इस दौरान उन्‍होंने लोगों से मुलाकात की और इसी दौरान प्रज्ञा चक्षु तुलसी स्‍कूल की घोषणा, कामदगिरि क्षेत्र में श्‍मशान घाट का निर्माण की घोषणा की। इसके अलावा उन्‍होंने चित्रकूट स्वस्थ्य केंद्र का उन्नयन का भी वादा किया। उनका कहना था कि चित्रकूट विकास प्राधिकरण के गठन कामदगिरि में वृक्षारोपण सम्पूर्ण परिक्रमा क्षेत्र में शेड का निर्माण किया जाएगा। इस दौरान एक पत्रतकार ने उनसे दिग्विजय सिंह के प्रधानमंत्री मोदी को लेकर किए गए ट्वीट को लेकर सवाल पूछा तो उनका कहना था कि "जाको प्रभु दारुण दुःख देहि, वाकी मति पहले हर लेहि" मैया मंदाकनी के पास खड़ा हूं, इस पर और कुछ नही कहना, चौपाई में ही सब छुपा है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना

यूथ समिट में मुख्यमंत्री चौहान का आव्हान,ठान ले तो कुछ भी असंभव नहीं मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना का लाभ इस वर्ष चिन्हित शैक्षणिक संस्थाओं में प्रवेश लेने वाले वे विद्यार्थी भी ले सकेंगे, जिन्होंने 12वीं परीक्षा पूर्व के वर्षों में 75 प्रतिशत से अधिक अंकों से उत्तीर्ण की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल में  बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के ज्ञान-विज्ञान भवन में आयोजित यूथ समिट को संबोधित कर रहे थे। इंडिया माइंड रॉक यूथ समिट का आयोजन इंडिया टुडे द्वारा किया गया था। कार्यक्रम में सहकारिता राज्य मंत्री  विश्वास सारंग, विधायक जयवर्धन सिंह, सरपंच  भक्ति शर्मा एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने युवाओं का आव्हान किया कि असाधारण, सफल और सार्थक जीवन को लक्ष्य बनाएँ। रोडमैप तैयार करें। कठोर परिश्रम करें। ऊँचा सोचें। व्यक्ति जैसा सोचता है, वैसा ही बन जाता है। युवा ठान ले तो कुछ भी असंभव नहीं है। जरूरत क्षमता के स्वाभाविक प्रगटीकरण की है। अंधानुकरण उचित नहीं है। प्रदेश में युवाओं के लिये अनंत संभावनाएँ है। नये निवेश से रोजगार के नये अवसर सृजित हो रहे हैं। स्व-रोजगार के भी भरपूर अवसर है। खाद्य प्र-संस्करण इकाईयाँ पंचायतवार लगाई जा सकती है। सरकार की गारंटी पर पाँच वर्ष के लिये 5 प्रतिशत ब्याज और 15 प्रतिशत ऋण सब्सिडी के साथ वित्तीय सहायता की योजनाएँ संचालित है। महिलाओं के लिये ब्याज सब्सिडी 6 प्रतिशत का प्रावधान है। सरकार ने इस वर्ष 7.5 लाख युवाओं को रोजगार और स्व-रोजगार में स्थापित करवाने का लक्ष्य रखा है। प्रयास है कि युवा रोजगार देने वाले बने। राज्य की धरती से युवा बड़े उद्योगपति बनकर निकलें। युवाओं के सपने अभावों में मरे नहीं सरकार का यह प्रयास है। नि:शुल्क शिक्षा, गणवेश, विद्यालय जाने के लिए साईकिल, अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्य, अन्य पिछड़ा वर्ग के साथ ही सामान्य वर्ग के गरीब बच्चों को भी छात्रवृत्ति मिलती है। श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का न्यू इंडिया युवा बनाएंगे। उनके नवाचारों, उद्यमिता प्रयासों को सरकार का पूरा सहयोग मिलेगा। युवाओं का आव्हान किया कि रचनात्मक कार्यों से जुड़े। पौधरोपण, नदी जल संरक्षण, पर्यावरण चेतना, शिक्षा की गुणवत्ता आदि का कोई भी एक कार्य अवश्य करें। उन्होंने स्वयं 15 दिवस में एक बार शिक्षण कार्य करने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश-देश के विकास का इंजन बन रहा है, जिसकी इस वर्ष अनुमानित कृषि विकास दर 29% है। विकास दर 8 वर्षों से दो अंकों में है। स्वच्छता अभियान के स्वच्छ 100 शहरों में 22 राज्य के है। प्रथम इन्दौर और द्वितीय भोपाल है। मुख्यमंत्री प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में पूछे गये विभिन्न प्रश्नों के उत्तर में बताया कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता है। समाज की यह सोच पूर्णत: अनुचित है कि बड़े पद पर बैठे व्यक्ति की संतानें भी बड़े काम करें। उन्होंने बताया कि प्रदेश के युवाओं की उद्यमिता बढ़ाने के प्रयास तेजी से हो रहे हैं। युवा उद्यमियों के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाती है। उनके अनुभव जाने जाते हैं। प्रसन्नता की बात है कि 90 से 95 प्रतिशत उद्यमी सफल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंजीनियर की आवश्यकता से अधिक आपूर्ति के कारण कॉलेजों में सीटें खाली रह रही है। वैकल्पिक व्यवसाय और स्व-रोजगार के नये अवसर निर्मित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की कमी की समस्या समाधान के लिये अगले वर्ष 7 नये शासकीय मेडिकल कॉलेज खुलवाये जा रहे हैं। चिकित्सकों पर व्यावसायिक प्रतिबंधों को कम करने और सेवा शर्तों को सुधारा जा रहा है। चिकित्सकों का मुख्यालय नगर बनाकर, उन्हें पैरामेडिकल स्टॉफ के साथ ग्रामीण अंचल में भेजने की व्यवस्था भी की जा रही है। मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के लाभान्वित डॉक्टरों पर तीन वर्ष राज्य के ग्रामीण अंचल में सेवा की बाध्यता रखी गई है। उन्होंने बताया कि दिल से कार्यक्रम राज्य के विभिन्न वर्गों के साथ दिल की बात सीधे दिल से करने का प्रयास है। दिल की बात दिल और दिमाग पर सीधा असर डालती है। इंडिया टुडे के ग्रुप एडीटोरियल एडीटर श्री राज चेंगप्पा ने आयोजन की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि देश में तेजी प्रगति करने वाला मध्यप्रदेश राज्य है। उन्होंने युवाओं के साथ प्रश्नोत्तरी के रूप में संवाद करते हुए मुख्यमंत्री के राजनैतिक जीवन की प्रमुख घटनाओं का जिक्र किया। वेल्लोर इंस्टीटूयट ऑफ टेक्नोलॉजी के चांसलर श्री विश्वनाथन ने मध्यप्रदेश को उत्तरी भारत में सर्वश्रेष्ठ शहर, राज्य और मुख्यमंत्री वाला प्रदेश बताया।कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। चयनित युवा प्रतिभागियों को मुख्यमंत्री द्वारा हस्ताक्षरित टी शर्ट प्रदान की गई है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

एमपी के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान

एमपी के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भ्रष्ट अधिकारियों को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्हें सेवा से बर्खास्त करने की कार्यवाई की जायेगी। श्री चौहान ने कहा कि सरकार लोगों के हित में काम करने वाली सरकार है। लोक सेवाओं के प्रदाय और शासन की योजनाओं के लाभ से लोगों को वंचित रखने वाले लापरवाह अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। श्री चौहान आज मंत्रालय में समाधान ऑनलाइन में शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का समाधान करने के बाद कलेक्टरों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सीसीएफ स्तर के अधिकारी की वेतनवृद्धि रोकने, तहसीलदार, पटवारी, ब्लॉक स्तरीय शिक्षा अधिकारी और कई कर्मचारियों को निलंबित करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने झाबुआ जिले के मातासुला ग्राम पंचायत गांव की सरपंच श्रीमती कपना सडिया वसुनिया को अपनी पंचायत की पेयजल समस्या के लिये समाधान ऑन लाइन में आने की सराहना की। किसी एक विकास कार्य के लिये एक लाख रूपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की और बताया कि नल–जल प्रदाय योजना स्वीकृत कर दी गई है और इसी गर्मी से घरों में नल से पानी मिलने लगेगा। रतलाम के मथुरी गांव के किसान श्री बद्रीलाल पाटीदार ने मुख्यमंत्री को बताया कि सोयाबीन की फसल नुकसान की शिकायत के बावजूद बीमा कंपनी सर्वे के लिये नहीं पहुँची। कई किसान बीमा दावा राशि मिलने से वंचित रह गये। मुख्यमंत्री ने बीमा कंपनी को तत्काल नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने कलेक्टरों से कहा कि ऐसे प्रकरणों में किसानों की शिकायत पर तत्काल कार्यवाई करें। उन्होंने सभी कलेक्टरों की निर्देश दिये कि वे यह सुनिश्चित करें कि प्रीमियम राशि जमा करने और बीमा संबंधी अन्य औपचारिकताएं समय पर पूरी हो जाये। फसल हानि के आंकलन के लिये फसल कटाई प्रयोग भी समय पर पूरा करें। इसमें लापरवाही बरतने पर कार्यवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि इस साल सूखे के संकट से फसल उत्पादन प्रभावित हो सकता है। इसलिये किसानों का फसल बीमा अवश्य करवा लें। पानी रोकने का काम प्राथमिकता से करें और इस संबंध में किसानों का भी सहयोग लें। कटनी के खितौली गांव के शेख अजमेर की शिकायत थी कि उन्हें बलराम तालाब बनाने की पहली किश्त मिली दूसरी नहीं मिली। मुख्यमंत्री की इसी गंभीरता से लेते हुए सहायक भू-संरक्षण अधिकारी को निलंबित कर दिया। उन्होंने सभी प्रकरणों में तालाब निर्माण की राशि का भुगतान का करने के निर्देश दिये। रीवा के दुबडा गांव के एक प्रकरण में श्री सुमधनधर शर्मा ने बताया कि उसकी भूमि गैर कानूनी तरीके से हडप कर बेच दी गई। भूमि की गैर कानूनी रूप से अदला बदली करने और दस्तावेज में हेराफेरी करने के मामले में लापरवाही बरतने पर उन्होंने तत्कालीन तहसीलदार, वर्तमान तहसीलदार, तत्कालीन एवं वर्तमान पटवारी को निलम्बित करने का निर्देश दिये। साथ ही आपराधिक कार्य कर जमीन खरीदने और उस पर लोन लेने वालों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने को कहा। उन्होंने इस पेचीदा मामले में सूक्ष्म छानबीन करने के लिये रीवा कलेक्टर को बधाई दी। खरगोन के अजनगांव में मिट्टी की खदान धसकने में तीन परिवारों के एक-एक सदस्य की मृत्यु हो गई थी। मुख्ममंत्री ने पीडि़त परिवार के प्रत्येक सदस्य को एक-एक लाख रूपये की सहायता राशि मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से दी। खंडवा के रोहणी गांव के नानक राम ने बताया कि उसकी छह बकरियों को रीझ खा गया था। सीएम हेल्पलाइन 181 में शिकायत करने के बाद उसे मुआवजा की राशि मिल गई। मुख्यमंत्री ने पूछा कि इतनी देर क्यों लगी। असंतोषजनक जबाब मिलने पर उन्होंने सीसीएफ की वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश दिये। इस प्रकरण को संतोषजनक कार्यवाही किये बिना बंद नहीं करने पर रेंजर के विरूद्ध विभागीय जांच कर सेवा से निकालने की कार्यवाही करने के निर्देश दिये। मंडला के उमरिया गांव के श्री केशलाल ने शिकायत की कि पावर ग्रिड कारपोशन से संबंधित कंपनी ने ट्रांसमिशन लाइन लगाते समय पेड़ काट लिये और उन्हें मुआवजा भी शासन के निर्धारित मापदण्डों के अनुसार नहीं मिला। मुख्यमंत्री ने इसका संज्ञान लेते हुये कहा कि इस संबंध में ऊर्जा मंत्रालय को अवगत कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि जिनके पेड़ कटे हैं उन्हें पर्याप्त मुआवजा दिलाया जायेगा। उन्होंने कलेक्टर से ऐसे सभी प्रकरणों पर निगरानी रखने और राज्य शासन के ध्यान में लाने के निर्देश दिये। छिंदवाडा के एक प्रकरण में शिकायतकर्ता श्री शैलेश श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 में शिक्षकों के शाला नहीं आने की शिकायत की थी। इसके बाद बीआरसीसी परासिया ने शिक्षकों को समझाइश देकर प्रकरण बंद कर दिया। मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लेते हुये कहा कि वे संबंधित अधिकारी को निलंबित करने के निर्देश दिये। जबलपुर के श्री सुरेन्द्र काछी ने बताया कि उन्हें जननी सुरक्षा योजना की प्रसूति सहायता राशि 16 अगस्त को मिल गई। मुख्यमंत्री ने पूछा कि दो साल बाद भुगतान क्यों हुआ। इस पर असंतोषजनक जबाव मिलने पर संबंधित कर्मचारी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये। शहडोल की नदियाटोल गांव की सरस्वती महिला स्वसहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती ममता बहन ने बताया कि उन्हें 18 महीनों का रूका हुआ पैसा का भुगतान हो गया है। मुख्यमंत्री ने भुगतान में विलम्ब के लिये संबंधित कर्मचारी के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये। स्वाइन फ्लू, डेंगू, मलेरिया से लड़ने की तैयारी रखें मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को निर्देश दिये कि वे स्वाइन फ्लू के फैलने के खतरे को देखते हुये अपने-अपने जिलों में पूरी तैयारी रखें। सभी विभाग मिलकर समन्वय के साथ युद्ध-स्तर पर काम करें। पड़ोसी राज्यों से स्वाइन फ्लू का संक्रमण प्रदेश में आने का खतरा है। अस्पतालों में भी स्वाइन फ्लू के लक्षण वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसलिये पूरी तरह सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने निजी अस्पतालों का भी सहयोग लेने और निजी अस्पतालों के चिकित्सक और मेडिकल स्टाफ को भी लगातार जागरूक रखने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर्स को निर्देश दिये कि वे सभी जिलों में स्वाइन फ्लू से निपटने के लिये टास्क फोर्स का सहयोग लें। यह सबकी साझा जिम्मेदारी है। इससे निपटने के लिये युद्ध-स्तर पर तैयारी रखें। हर दिन संभावित प्रकरणों पर निगरानी रखें। दवाईयों की कोई कमी नहीं है। आपात स्थिति में गरीब मरीजों के लिये मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से प्रकरण स्वीकृत किये जा सकते हैं। आम लोगों में स्वाइन फ्लू के लक्षण के प्रति जागरूक बनाने के लिये जिला-स्तरीय अभियान चलायें। आइसोलेशन बार्ड स्थापित करें और प्रायवेट अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाओं का भी उपयोग करें। उन्होंने डेंगू और मलेरिया के प्रकरणों पर निगरानी रखने के निर्देश दिये। सूखे के संकट से निपटने की रणनीति बनायें मुख्यमंत्री ने इस साल कम वर्षा से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिये सभी जिलों में आपात योजनायें बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने पानी रोकने के हर संभव प्रयास करने के निर्देश देते हुये कहा कि किसानों को समान जल-वितरण करने की कार्ययोजना तैयार रखें। पेय जल की संभावित समस्या को देखते हुये अभी से रणनीति तैयार रखें। प्रधानमंत्री का जन्मदिन स्वच्छता दिवस के रूप में मनेगा मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिले प्रधानमंत्री के ‘’संकल्प से सिद्धी’’ अभियान के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की रिपोर्ट राज्य सरकार को भेजें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म-दिवस को स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया जायेगा। उन्होंने सभी जिलों के कलेक्टर को 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री का जन्मदिन स्वच्छता दिवस पर कार्यक्रमों की श्रंखला बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन से पूरे देश में स्वच्छता के प्रति जागरूकता आई है। मुख्यमंत्री ने राजस्व के नामांतरण एवं बटवारे एवं अन्य प्रकरणों में अभियान चलाकर कार्यवाही करने के मुख्य सचिव की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण चुनौती के रूप में स्वीकार करें। यह सभी कलेक्टरों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कलेक्टर को निर्देश दिये कि वे ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों की सूची बनायें जिन्होंने पचास साल की आयु और बीस साल की सेवा पूरी कर ली है। ऐसे अधिकारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया जायेगा। 15 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक किसान सम्मेलन श्री चौहान ने कहा कि 15 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक किसानों के सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। इसमें किसानों की आय दोगुनी करने की रणनीति करने पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी कृषि की विकास दर प्राथमिक रूप से 29.8 प्रतिशत रही है। इसके लिये किसान और जमीनी अमले को बधाई। उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से ज्यादा से ज्यादा किसानों को कवर करने के निर्देश दिये। उन्होंन नर्मदा सेवा मिशन के अंतर्गत कार्य-योजनाओं को पूरी तरह से जमीन पर उतारने के लिये जिला-स्तरीय रणनीति बनाने के निर्देश देते हुये कहा कि नर्मदा के किनारे जितने भी पौधे लगाये गये हैं उनकी सुरक्षा के पूरे इंतजाम करें। मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्प लाइन 181 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि लोक सेवा प्रदाय गारंटी नियम के अंतर्गत 371 सेवाओं को शामिल किया गया है। जिनमें से 121 सेवायें ऑनलाइन हैं। उन्होंने कहा कि लोकसेवाओं के प्रदाय अधिनियम के क्रियान्वयन की जिलेवार समीक्षा की जायेगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 एक समान शिक्षा नीति

  शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के प्रयासों की केन्द्रीय मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर ने की सराहना मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पूरे देश के लिये एक समान शिक्षा नीति होना चाहिये। इसके लिये मध्यप्रदेश पूरा सहयोग करेगा। उन्होने कहा कि प्रयोग के तौर पर माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा के लिये बैतूल जिले में पठन-पाठन की सारी सुविधाओं और अधोसंरचनात्मक व्यवस्थाओं से सम्पन्न एक विद्यालय खोला जाएगा जिसमें आसपास के गांवों से विद्यार्थियों को लाया जाएगा और वापस छोड़ा जाएगा। इस प्रयोग के सफल होने पर इसका विस्तार करने पर विचार किया जाएगा। श्री चौहान आज यहां ज़ी न्यूज चैनल द्वारा राज्य शिक्षा समिट कार्यक्रम में सवालों के जवाब दे रहे थे। उन्होने शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्थाओं को सम्मानित किया। मप्र को शिक्षा में केन्द्र से मिलेगा पूरा सहयोग केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर ने एक सवाल के जवाब में मध्यप्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता बढ़ाने, स्वायत्तता बढ़ाने और नये शैक्षणिक संस्थानों को प्रोत्साहित करने के मुख्यमंत्री श्री चौहान के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति करने के बाद अब प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने पर लगातार ध्यान दिया जा रहा है। किसी समय बीमारू राज्य कहलाने वाला मध्यप्रदेश अब प्रथम श्रेणी के राज्यों में शामिल हो गया है। श्री जावड़ेकर ने कहा कि मध्यप्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में हर प्रकार से सहयोग दिया जाएगा। श्री जावड़ेकर ने कहा कि विशेषज्ञों का एक पैनल पूरे देश में बीस उत्कृष्ट विश्वविद्यालयों का चयन करेगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि मध्यप्रदेश का भी इसमें स्थान होगा। श्रमोदय विद्यालय खुलेंगे श्री चौहान ने राज्य में प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिये किये गये प्रयासों की चर्चा करते हुये कहा कि उत्कृष्ट विद्यालय, एकलव्य विद्यालय, ज्ञानोदय विद्यालय खोले गये हैं । चार श्रमोदय विद्यालय भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में खोले जा रहे हैं। इन विद्यालयों में विशेष रूप से शिक्षित और प्रशिक्षित शिक्षकों की भर्ती की गई है। इनकी सेवा शर्ते भी भिन्न हैं। श्री चौहान ने कहा कि समाज की ओर से भी शिक्षकों को मान-सम्मान मिलना चाहिये। इस प्रवृत्ति में कमी आई है। उन्होंने कहा कि वेतन और सुविधाओं के अलावा शिक्षक मान-सम्मान चाहता है। उच्च शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने चलेगा अभियान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि एक दशक पहले तक प्राथमिक शिक्षा बुरी स्थिति में थी। शुरू से ही कठिन प्रयास करने पड़े । उच्च शिक्षा का प्रतिशत 13-14 था जो अब 20 हो गया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश को जब भी आवश्यकता पड़ी केन्द्र ने पूरी मदद की। अब उच्च शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिये अभियान चलाया जाएगा। नये कॉलेज खुल रहे हैं, जो कम्प्यूटर लैब, लाइब्रेरी और आई.टी. आधारित अन्य पठन-पाठन टूल्स से सज्जित हैं। श्री चौहान ने मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना की चर्चा करते हुये कहा कि अब प्रतिभाशाली बच्चों को उच्च शिक्षा के लिये पैसों की कमी नहीं आएगी। उनकी फीस सरकार भरेगी। प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता सुधारी जाएगी। उन्होंने बताया कि शिक्षकों की सेवा-शर्तें और वेतन में सुधार किया गया है। अब उन्हें सम्मानजनक 25 से 30 हजार रूपये प्रति माह वेतन मिल रहा है। उनका प्रशिक्षण भी आयोजित किया जाएगा। कक्षाओं में बच्चों की उपस्थिति का प्रतिशत भी बढ़ा है। उन्होंने बताया कि जिन बच्चों के माता पिता नहीं हैं, वे रेल्वे स्टेशनों, सड़कों पर भटकते रहते हैं, उनके लिये भी शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी। कलेक्टरों से कहा गया है कि वे किराये का आवास लें और उन्हें स्कूल भेजें। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को साइकिल, गणवेश, लैपटॉप, स्मार्टफोन देने जैसी पहल की गई है। निजी क्षेत्र में कई विश्वविद्यालय स्थापित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने शिक्षा के तीन आयाम गिनाते हुये कहा कि शिक्षा का उददेश्य ज्ञान देना, कौशल देना और नागरिक संस्कार देना है। विश्वस्तरीय आई.टी.आई की स्थापना भोपाल में की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ी है इस साल के 12वी कक्षा के जो उत्कृष्ट परिणाम आये, उनमें सबसे ज्यादा बच्चे शासकीय स्कूलों के थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

कुशाभाऊ ठाकरे स्मृति व्याख्यान माला में मुख्यमंत्री  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज रीवा में अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित कुशाभाऊ ठाकरे स्मृति व्याख्यान माला में कहा कि एकात्म मानववाद ही जीवन के सभी सुखों का मूलमंत्र है। श्री चौहान ने 'एकात्म मानववाद-उत्कृष्ट भारत विषय' पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रकृति को आत्मसात कर नवीन भारत के निर्माण का संकल्प पूरा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद का जो सिद्धान्त दिया, वह समाज के अन्तिम छोर तक के व्यक्ति के हित में कार्य करने का है। हमारे लोकतंत्र में भी 'जनता का-जनता के लिये' सिद्धान्त लागू किया गया और इसी का प्रतिफल है सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा। श्री चौहान ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने सिखाया था कि हम अपने भारतीय दर्शन, विचार और सोच पर चलकर सुखी रह सकते हैं। शरीर, मन, बुद्धि, आत्मा का सुख मनुष्य को सुखी बनाता है। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट भारत के निर्माण के लिये आर्थिक सशक्तीकरण आवश्यक है। इसलिये हमें जीडीपी ग्रोथ रेट बढ़ाने के प्रयास करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश के आर्थिक सुदृढ़ीकरण हेतु महत्वपूर्ण योजनाएं प्रारंभ की हैं। म.प्र. में भी इस प्रकार के अभियान एवं कार्यक्रम तथा योजनाएं संचालित की जा रही हैं ताकि प्रदेश को साधन सम्पन्न बनाया जा सके। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में बघेली भाषा प्रकोष्ठ, कुशाभाऊ ठाकरे विद्या केन्द्र, पं. दीनदयाल उपाध्याय शोध केन्द्र खोलने एवं विश्वविद्यालय में संचालित आनंद विभाग के विधिवत संचालन की घोषणा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 9 करोड़ 61 लाख रूपये लागत के निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी। श्री चौहान ने विश्वविद्यालय प्रांगण में पौधारोपण भी किया। व्याख्यान माला में विषय प्रवर्तन करते हुए वरिष्ठ चिंतक एवं समाज सेवी श्री भगवत शरण माथुर ने लोगों का आव्हान किया कि एकात्म मानववाद के माध्यम से उत्कृष्ट भारत के निर्माण में सहभागी बनें। स्व. दीनदयाल उपाध्याय ने आध्यात्मिक वर्ण व्यवस्था के आधार पर दरिद्र नारायण की सेवा को ही मूल आधार माना था, यही शाश्वत सत्य है। कार्यक्रम के प्रारंभ में कुलपति ने विश्वविद्यालय में संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। प्रो.एस.एल. अग्रवाल ने कुशाभाऊ ठाकरे के जीवन परिचय का वाचन किया। कार्यक्रम में उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, सांसद श्री जनार्दन मिश्रा, महापौर सुश्री ममता गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अभय मिश्रा, विधायक श्रीमती नीलम मिश्रा, श्री नारायण त्रिपाठी, श्री रामलाल रौतेल, गणमान्य नागरिक, प्रबुद्धजन एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों को शाल श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

कुसुम महदेले

मप्र की पीएचई मंत्री कुसुम महदेले ने रेलवे की बदइंतजामी की पोल खोल कर रख दी है। 28 अगस्त को रेवांचल एक्सप्रेस से सफर करने के बाद कुसुम महदेले ने रेल मंत्री को ट्वीट कर ट्रेन की खराब हालत के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि रेवांचल एक्सप्रेस की फर्स्ट एसी में कंबल बदबूदार बांटा जा रहा है। टॉयलेट पेपर नहीं है। तकिए किसी काम के नहीं हैं। क्या रेलवे विभाग मुसाफिरों की चिंता नहीं करता? सिर्फ रेवांचल ही नहीं, भोपाल से खजुराहो चलने वाली महामना एक्सप्रेस में बैठने की खराब व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने रेल मंत्री और रेल मंत्रालय से शिकायत की। महदेले के इस ट्वीट पर रेल मंत्रालय की तरफ से उनके पीएनआर की जानकारी भी मांगी गई। सड़कें चलने लायक नहीं महदेले ने रेल की खराब व्यवस्थाओं को लेकर ही नहीं, बल्कि सतना के आसपास की खराब सड़कों को लेकर नितिन गडकरी को भी ट्वीट किया। दरअसल, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट किया था कि केंद्र सरकार वर्ल्ड क्लास स्तर का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस पर कुसुम महदेले ने जवाब देते हुए कहा कि सतना के आसपास के हाइवे की हालत बहुत खराब है। सड़कें चलने लायक नहीं हैं। उन्होंने हाइवे के नाम भी गिना दिए। महदेले ने कहा कि सतना से पन्ना, पन्ना से छतरपुर, रीवा से सतना हाइवे और खजुराहो से लवकुशनगर की सड़क की हालत बहुत खराब है। महामना एक्सप्रेस के नाम पर भी सवाल? महदेले ने भोपाल-खजुराहो महामना एक्सप्रेस ट्रेन के नाम पर भी आपत्ति जता दी। उन्होंने कहा कि महामना एक्सप्रेस का नाम खजुराहो या चंदेल एक्सप्रेस होना चाहिए। बुंदेलखंड के साथ हमेशा भेदभाव होता है। गडकरी से बोलीं- सड़कें चलने लायक नहीं, जल्दी ठीक कराएं महदेले ने सतना के आसपास की खराब सड़कों को लेकर नितिन गडकरी को भी ट्वीट किया। महदेले ने लिखा कि सतना के आसपास के हाइवे की हालत बहुत खराब है। सड़कें चलने लायक नहीं हैं। कुसुम मेहदेले ने कहा ये मेरा निजी मामला है निजी मामलों में दखल न दें ,मैंने ट्वीट किए तो आपको क्या आपत्ति है? ये मेरा निजी मामला है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

सतना जिले के जैतवारा ग्राम में हितग्राही सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किये हितलाभ वितरित   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के कुछ अंचलों में कम वर्षा होने से किसानों को फसलों के खराब होने की चिंता करने की जरूरत नहीं है। सरकार किसानों को हर संकट से निजात दिलाएगी। आज सतना जिले के ग्राम जैतवारा में हितग्राही सम्मेलन-सह-कृषक संगोष्ठी में श्री चौहान ने कहा कि किसानों को फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिये प्रदेश में भावांतर भुगतान योजना लागू की जा रही है। योजना में किसान द्वारा अधिसूचित कृषि उपज मण्डी में चिन्हित फसल बेचने पर राज्य सरकार द्वारा घोषित मॉडल विक्रय दर और केन्द्र द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य के अंतर की राशि किसानों के खातों में सरकार जमा कराएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अगले तीन माह में सभी अविवादित नामांतरण, बँटवारा और सीमांकन के प्रकरणों का निराकरण कर लिया जाएगा। इसके लिये राजस्व विभाग द्वारा पूरे प्रदेश में अभियान स्तर पर कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके बाद कोई पुराने लंबित प्रकरण की जानकारी मिलती है तो जानकारी देने वाले व्यक्ति को एक लाख रूपये का पुरूस्कार दिया जाएगा। यह राशि विलम्ब के लिये दोषी संबंधित अधिकारी/कर्मचारी से वसूल की जायेगी। श्री चौहान ने सतना जिले के चित्रकूट क्षेत्र को दस्युओं के आंतक से मुक्त कराने के लिये पुलिस टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में अच्छा काम करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा। गड़बड़ी करने वाले अकर्मण्य अमले को सेवा से पृथक करने तक की कार्यवाही की जाएगी। मुख्यमंत्री ने चित्रकूट क्षेत्र में पर्यटन की गतिविधियों के प्रोत्साहन के साथ ही युवा उद्यमियों के माध्यम से औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की जरूरत बतायी। श्री चौहान ने शासकीय महाविद्यालय जैतवारा में बी.एस.सी. और बी.काम संकाय शुरू करने की घोषणा की। जैतवारा नगर पंचायत क्षेत्र में घर-घर नल कनेक्शन से पानी पहुँचाने की कार्य-योजना की डी.पी.आर. बनाने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जैतवारा नगर परिषद के अलग-अलग वार्डों में शहरी अधोसंरचना मद से 3 करोड़ रूपये की राशि सड़क और नाली निर्माण पर खर्च की जाएगी। जैतवारा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का उन्नयन और आधुनिकीकरण किया जायेगा। आबादी के हिसाब से जैतवारा और ग्राम चंदई में मिनी स्टेडियम बनाया जायेगा। जैतवारा में सहकारी समिति का खाद विक्रय केन्द्र प्रारंभ किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने जैतवारा को तहसील बनाने के संबंध में संभावनाओं का परीक्षण कराने और बायपास के लिये जमीन की उपलब्धता का सर्वे कराने के निर्देश दिये। श्री चौहान ने बरौंधा मे आई.टी.आई. खोलने, गलबल से परसदिया तक सड़क बनाने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने जन-समुदाय को सम्मेलन में नये भारत के निर्माण में नया मध्यप्रदेश बनाने का संकल्प दिलाया। 10 करोड़ 58 लाख की लागत के कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 10 करोड़ 58 लाख रूपये लागत के 6 कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर उद्योग, वाणिज्य एवं खनिज साधन मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, सांसद श्री गणेश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री सुधा सिंह, विधायक श्री शंकरलाल तिवारी, श्री नारायण त्रिपाठी, महापौर सुश्री ममता पाण्डेय, पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम के अध्यक्ष श्री प्रदीप पटेल, विन्ध्य विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुभाष सिंह, श्री नरेन्द्र त्रिपाठी जन-प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

भावान्तर भुगतान योजना mp

अंतर के भुगतान की राशि किसानों के खाते में सीधे पहुँचेगी   मध्यप्रदेश में किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने ने के लिये पायलेट आधार पर खरीफ-2017 के लिये किसान-कल्याण एवं कृषि विभाग ने भावान्तर भुगतान योजना लागू की है। इस योजना में किसान द्वारा अधिसूचित कृषि उपज मण्डी प्रांगण में चिन्हित फसल उपज का विक्रय किये जाने पर राज्य शासन ने घोषित मॉडल विक्रय कर एवं भारत सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य के अंतर की राशि किसानों को भुगतान करने का निर्णय लिया है। खरीफ-2017 में सोयाबीन, मूंगफली, तिल, रामतिल, मक्का, मूंग, उड़द एवं तुअर की फसलें ली गयी हैं। इन फसलों के लिये किसानों का योजना में एक सितम्बर-2017 से 30 सितम्बर-2017 तक भावान्तर भुगतान योजना के पोर्टल में पंजीयन किया जायेगा। भावान्तर भुगतान योजना में पंजीकृत किसानों की फसलों के मण्डी में विक्रय अवधि तुअर के लिये एक फरवरी-2018 से 30 अप्रैल-2018 तक तथा सोयाबीन, मूंगफली, तिल, रामतिल, मक्का, मूंग और उड़द के लिये 16 अक्टूबर-2017 से 15 दिसम्बर-2017 तक मॉडल विक्रय दर की गणना मध्यप्रदेश तथा दो अन्य राज्यों की मॉडल विक्रय दर का औसत होगा। योजना का लाभ पंजीकृत किसानों द्वारा मध्यप्रदेश में उत्पादित कृषि उत्पाद का विक्रय अधिसूचित मण्डी परिसर में किये जाने पर मिल सकेगा। योजना का लाभ जिले में विगत वर्षों की फसल कटाई प्रयोगों पर आधारित औसत उत्पादकता के आधार पर उत्पाद की सीमा तक ही देय होगा। प्रदेश के किसानों को देय राशि की गणना में प्रावधान किया गया है कि यदि किसान द्वारा मण्डी समिति परिसर में विक्रय की गयी अधिसूचित फसल की विक्रय दर न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम किन्तु राज्य शासन द्वारा घोषित मॉडल विक्रय दर से अधिक हुई तो न्यूनतम समर्थन मूल्य तथा किसान द्वारा विक्रय मूल्य के अंतर की राशि किसान के खाते में ट्रांसफर की जायेगी। यदि किसान द्वारा मण्डी समिति परिसर में विक्रय की गयी अधिसूचित फसल की विक्रय दर राज्य शासन द्वारा घोषित मॉडल विक्रय दर से कम हुई तो न्यूनतम समर्थन मूल्य तथा मॉडल विक्रय दर के अंतर की राशि ही किसान के खाते में ट्रांसफर की जायेगी। भावान्तर भुगतान योजना में मध्यप्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ/मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन द्वारा पात्र किसानों को भुगतान किया जायेगा। भावान्तर भुगतान योजना में निर्धारित विक्रय अवधि के बाद विक्रय अवसर प्रदान करने के लिये भावान्तर भुगतान योजना में निर्धारित विक्रय अवधि के बाद तुअर के लिये एक मई-2018 से 30 अगस्त-2018 और सोयाबीन, मूंगफली, तिल, रामतिल, मक्का, मूंग, उड़द एक जनवरी-2018 से 30 अप्रैल-2018 तक किसान द्वारा लायसेंसयुक्त गोदाम में अपने कृषि उत्पाद रखे जाने के लिये गोदाम क्रय राशि किसानों को दिये जाने का भी निर्णय लिया गया है। यह राशि निर्धारित भण्डारण अवधि में मॉडल विक्रय दर, न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम रहने की स्थिति में 7 रुपये प्रति क्विंटल प्रति माह अथवा जो वास्तविक भुगतान किया गया है, दोनों में से जो भी कम हो, की दर से ऐसे किसानों के बैंक खाते में राशि जमा करवायी जायेगी। भावान्तर भुगतान योजना के संबंध में नीतिगत निर्णय मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कृषि केबिनेट द्वारा लिये जायेंगे। क्रियान्वयन प्रगति एवं समीक्षा के लिये राज्य स्तर पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय क्रियान्वयन समिति तथा जिला स्तर पर कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति द्वारा दिये जाने का निर्णय लिया गया है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

अभिषेक पटेल

  एमपी के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने आज सागर जिले के हेड कांस्टेबल अभिषेक पटेल को 400 बच्चों की  जान बचाने के लिये पचास हजार रूपये का पुरस्कार प्रदान किया। उन्होने श्री पटेल के साहस की सराहना की और शुभकामनायें दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज मुख्यमंत्री निवास पर श्री पटेल को 50 हजार रूपये का चेक भेंट किया। उन्होंने श्री पटेल को पुष्प भेंट कर उनकी कर्तव्यनिष्ठा और साहस की प्रशंसा की। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक श्री आर के शुक्ला, अपर पुलिस महानिदेशक श्री राजीव टंडन एवं श्री आदर्श कटियार भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि श्री पटेल ने सागर के चितोरा गांव के माध्यमिक स्कूल के पास पड़े तोप के गोले को अपने कंधे पर उठाकर एक किलोमीटर दूर जाकर फेंका ताकि वहां मौजूद 400 बच्चों की जान बच सके। इस तरह श्री पटेल ने अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया।      

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

दिल्ली में MP का नया भवन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राजधानी दिल्ली में प्रदेश के नये भवन का निर्माण कार्य निश्चित समय में हो जाये। इस बात का निर्माण एजेंसी चयन में विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होंने डिजाईनिंग और कार्य की उत्कृष्ट गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने निर्देश दिये। श्री चौहान आज मंत्रालय में केन्द्र सरकार द्वारा राजधानी दिल्ली में आवंटित भूखण्ड पर भवन निर्माण की समीक्षा कर रहे थे। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री जयंत मलैया भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान को बैठक में बताया गया कि केन्द्र सरकार द्वारा राज्य को 1.5 एकड़ भूखण्ड का आवंटन किया गया है। शीघ्र ही भूमि का आधिपत्य राज्य को मिल जायेगा। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव वित्त श्री ए.पी. श्रीवास्तव, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन श्री प्रभांशु कमल, प्रमुख सचिव लोक निर्माण श्री प्रमोद अग्रवाल, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिवद्वय श्री अशोक बर्णवाल और श्री एस.के. मिश्रा, सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक श्री मनीष रस्तोगी, मध्यप्रदेश भवन के आवासीय आयुक्त श्री आशीष श्रीवास्तव भी मौजूद थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 महिला स्व-सहायता समूह

  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में महिला स्व-सहायता समूह सामाजिक परिवर्तन के नेतृत्व का आंदोलन बनें। महिला स्व-सहायता समूहों को महिला सशक्तिकरण का आंदोलन बनाया जायेगा। इन समूहों की महिला सदस्यों को रोजगार से जोड़कर गरीबी को दूर किया जायेगा। प्रदेश में महिला स्व-सहायता समूह सामाजिक परिवर्तन के अगुवा बन गये हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज यहाँ मुख्यमंत्री निवास पर महिला स्व-सहायता समूहों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस सम्मेलन में मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्व-सहायता समूहों की महिला सदस्यों ने भाग लिया। सम्मेलन में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में आजीविका मिशन के तहत काम कर रहे एक लाख 69 हजार स्व-सहायता समूह प्रदेश से गरीबी के कलंक को मिटाने के संकल्प से काम करें। मध्यप्रदेश के महिला स्व-सहायता समूहों का आंदोलन पूरी दुनिया में उदाहरण बनेगा। आजीविका मिशन में स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने नेतृत्व की क्षमता विकसित की है। प्रदेश की सभी गरीब महिलाओं को स्व-सहायता समूहों से जोड़ा जायेगा। स्व-सहायता समूहों द्वारा बनाये गये उत्पादों के वितरण और उनके प्रचार की रणनीति बनाई जायेगी। इन स्व-सहायता समूहों को स्कूल गणवेश निर्माण का कार्य देने पर विचार किया जायेगा। सरकारी खरीदी में स्व-सहायता समूहों के उत्पादों की खरीदी की व्यवस्था की जायेगी। बड़े शॉपिंग मॉलो में स्व-सहायता समूहों के उत्पादों के लिये स्थान तय किया जायेगा। स्व-सहायता समूहों को माइक्रो फाईनेंस कम्पनियों और बैंकों से ऋण लेने में होने वाली दिक्कतों को दूर किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने महिला सदस्यों से आग्रह किया कि अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। राज्य सरकार ने बारहवीं की परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने और उच्च शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश लेने वाले बच्चों की फीस भरने के लिये मेधावी विद्यार्थी योजना लागू की है। उन्होंने बताया कि सभी जिलों में महिला स्व-सहायता समूहों के सम्मेलन आयोजित किये जायेंगे। स्व-सहायता समूहों की महिला सदस्यों ने खुलकर अपनी बात रखी कार्यक्रम में स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने अनौपचारिक बातचीत में खुलकर अपनी बात रखी, महिला स्व-सहायता समूहों की गतिविधियाँ और कठिनाईयाँ बताई तथा सुझाव भी दिये। महिला सदस्यों ने कहा कि स्व-सहायता समूहों की बैठक के लिये ग्रामों में भवन निर्माण किया जाये। बैंकों में एक दिन स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के लिये राशि निकालने के लिये तय हो। सभी बैंकों में बैंक सखियाँ नियुक्त की जायें। बाजार में आजीविका मिशन के उत्पाद विशिष्ट नाम से जाने जायें। भूमि अधिकार में बेटियों का नाम भी जोड़ा जाये। स्व-सहायता समूहों के लिये कम्प्यूटर प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाये। शॉपिंग मॉल में स्व-सहायता समूहों के उत्पादों के लिये विक्रय की व्यवस्था हो। स्व-सहायता समूहों की ओवरड्राफ्ट लिमिट बढ़ाई जाये। गाँवों में बीज भण्डारण केन्द्र प्रस्तावित किये जायें। महिलाओं के प्रस्ताव पर ग्राम पंचायतों में कार्रवाई कर ग्राम सभा में बताया जाये। शासकीय छात्रावासों में बेडशीट प्रदाय करने का काम स्व-सहायता समूहों को दिया जाये। उचित मूल्य की दुकानों के संचालन का कार्य महिला स्व-सहायता समूहों को मिले। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री आर.एस. जुलानिया, राज्य आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एल.एम बेलवाल सहित बड़ी संख्या में प्रदेशभर से आयी महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्य उपस्थित थीं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

डकैत बबली कोल

चित्रकूट में  मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश की सीमा से लगे तराई के इलाके में यूपी पुलिस ने एक इनामी डकैत बबली कोल और उसके तीन साथियों को मार गिराया। एनकाउंटर में रैपुरा थाने के एसओ जेपी सिंह शहीद हो गए। इस दौरान एक डकैत को पैर में गोली लगी है, उसे भी इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। पुलिस गैंग के बाकी साथियों की तलाश में जंगल में सर्चिंग कर रही है। बबली कोल पर सात लाख रुपए का इनाम बताया जा रहा है। एनकाउंटर में जेपी सिंह के सीने में गोली लगी थी, अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एनकाउंटर के बाद सतना-रीवा पुलिस ने मानिकपुर-मारकुंडी से लगी सीमा सील कर दी है। मुठभेड़ से बचकर भागे डकैत बार्डर पार करने की कोशिश कर सकते हैं। उधर यूपी पुलिस, पीएसी और एसटीएफ के 100 से ज्यादा जवान सर्च ऑपरेशन के लिए जंगल में उतर गए हैं।तराई के इलाके में डकैत बबली कोल का आतंक था, मप्र और यूपी पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विकास और जनकल्याण के कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की गति और तेज की जाये। इसके लिये विभाग समयबद्ध कार्य योजना बनाये। वे आज यहाँ मंत्रालय में मंत्रिपरिषद के सदस्यों और वरिष्ठ अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का सही दाम दिलाने के लिये उपज की खरीदी के बजाय बिक्री मूल्य और समर्थन मूल्य के अंतर की राशि उनके खातों में जमा करने की कार्य योजना बनायें। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के खाद्यान्न वितरण के स्थान पर हितग्राहियों के खाते में नगद राशि जमा कराने की प्रक्रिया किसी एक जिले में पायलट के रूप में शुरू करने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी विभागों में खरीदी के नियमों आवश्यक बदलाव किया जाये। जेम के माध्यम से सामग्री खरीदी की जाये। सभी योजनाओं के क्रियान्वयन को आधार से लिंक किया जाये। उन्होंने पर्यटन, स्वच्छता एवं वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने का अभियान चलाने तथा कृषि आय को दोगुना करने, फसल बीमा राशि का वितरण करने एवं स्वरोजगार सम्मेलन और महिला स्वसहायता सम्मेलनों की तिथियाँ निर्धारित करते हुये आयोजन के निर्देश दिये। उन्होंने कहा है कि सरकार की प्राथमिकताओं का दृष्टिपत्र तैयार है। क्रियान्वयन का रोड मैप बना हुआ है। जनकल्याण के प्रयासों को और अधिक बेहतर करने के लिये नवाचारों और तकनीक के अधिकतम उपयोग के निर्देश दिये हैं ताकि योजनाओं का जमीनी अमल और अधिक बेहतर हो सके, जिससे पारदर्शिता आये। इससे नया मध्यप्रदेश आदर्श डिजिटल प्रदेश बने। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन धरातल पर होना चाहिए। निश्चित समय-सीमा और निर्धारित नीति के साथ कार्य किये जायें। व्यवस्था में संशोधन और परिवर्धन के प्रति आगे बढ़कर प्रयास करें। उन्होंने विभिन्न विभागों को वित्तीय प्रबंधन पर विशेष बल दिया। कहा कि विभाग अंतर्गत अतिशेष राशियों का आंकलन करें। उनके सुविचारित व्यय के उपाय किये जाएं। उन्होंने अपर मुख्य सचिव वित्त को विभिन्न विभागों में उपलब्ध अनुपयोगी राशियों की जानकारी संकलित कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। जिससे इस राशि का जन कल्याण की योजनाओं में बेहतर उपयोग किया जा सके। उन्होंने तकनीक का उपयोग कर कल्याणकारी योजनाओं के जमीनी अमल को और अधिक प्रभावी बनाने। इस मंशा से नवाचार करने के लिये अधिकारियों को प्रेरित किया। उन्होंने योजनाओं का क्रियान्वयन आधार और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसर्फर व्यवस्थाओं पर आधारित किये जाने की जरूरत बतायी। कहा कि तकनीक के प्रयोग से गड़बड़ियां रूकती है। ऐसी गड़बड़ियों पर पूरी पारदर्शिता से कार्रवाई करें। गड़बड़ी पकड़ने का श्रेय मिलेगा। यह भी सुनिश्चित करे कि क्रियान्वयन व्यवहारिक दिक्कतें नहीं हो। इनका व्यवहारिक सीमाओं में क्रियान्वयन का परीक्षण करें। नवाचारों के पायलट प्रोजेक्ट बनाकर प्रयास करें। उन्होंने शासकीय खरीदी कार्य को गर्वमेंट ई-मार्केट (जेम) के माध्यम से करवाने की व्यवस्था करने एवं खरीदी के नियमों में आवश्यक संशोधन कराने के निर्देश दिये। साथ ही राज्य के लघु उद्योगों और हस्तशिल्प उद्योगों को जेम के पोर्टल पर पंजीयन करवाने में सहयोग के निर्देश दिये। पोर्टल के माध्यम से खरीदी पारदर्शिता को बढ़ावा देगी। विभागों को डिजिटल गर्वेनेंस पर बल देने और उसे विस्तारित करने के लिये नवाचार के लिये कहा है। भीम एप की उपयोगिता के दृष्टिगत वित्त एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग को संयुक्त रूप से आमजन एवं व्यापारियों को उसके उपयोग के लिये प्रेरित प्रशिक्षित करने के निर्देश दिये हैं। श्री चौहान ने योजनाओं की निरंतर समीक्षा करने की जरूरत बताते हुए कहा कि स्वच्छ भारत अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना, एल.ई.डी. वितरण की निरंतर समीक्षा हो। कार्य की गति में धीमी नहीं होने पाये मिशन मोड में कार्य चलता रहे। उन्होंने प्रगति में आंचलिक अंसतुलन पर चर्चा करते हुये पिछड़े अंचलों के लिये प्रोग्रेस के पैरामीटर निर्धारित कर कार्यों पर फोकस करने की जरूरत बतायी ताकि प्रगति का असंतुलन खत्म हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मृदा कार्डों का खेती-किसानी में उपयोग हो, इसकी सतत् मॉनीटरिंग के लिये कृषि विभाग को निर्देशित किया। किसानों को इसके उपयोग के लिये प्रेरित किया जाये। किसानों की आय को दोगुना करने के लिये 15 से 30 सितम्बर के दौरान हर विकासखंड में किसान सम्मेलन करने एवं उनमें प्रभारी मंत्री, स्थानीय जनप्रतिनिधि और कृषि वैज्ञानिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। कृषि एवं सम्बद्ध विभागों को आय को दोगुना करने की कार्य योजना की समीक्षा के निर्देश भी दिये। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम की संकल्पना नवविचारों पर मंथन की पहल है, इस परिप्रेक्ष्य में मंथन करने और पोर्टल के माध्यम से नागरिकों के सुझावों विचारों को प्राप्त करने की जरूरत है। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा बीमा योजनाओं, जनधन खातों और मुद्रा योजना एवं वित्तीय समावेशन के प्रयासों की गतिशीलता को निर्बाध बनाने के प्रयासों पर विशेष ध्यान दिये जाने के लिये कहा। जिलास्तर पर प्रभारी मंत्री को कलेक्टर और बैंकर्स के मध्यम समन्वय कर कार्य करवाने के लिये निर्देश दिये ताकि आमजन को सही अर्थों में योजना का लाभ मिले। बीमा की किश्तें नियमित रूप से जमा हों। उन्होंने पर्यटन को मिशन मोड में लिये जाने की जरूरत बतायी। पर्यटन गंतव्यों पर फोकस करने के लिये आगामी 6 से 25 अक्टूबर के बीच अभियान चलाने पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक मंत्री द्वारा एक पर्यटन गंतव्य का भ्रमण किया जाये। उन्होंने शिक्षा, कौशल उन्नयन और स्वरोजगार केंद्रित दृष्टि के साथ प्रयास की जरूरत बतायी। प्रदेश में आगामी 11 से 30 नवम्बर के मध्य युवा सम्मेलनों के आयोजन के निर्देश दिये। साथ ही आगामी 1 दिसम्बर से 15 दिसम्बर के दौरान महिला स्वसहायता समूहों के सम्मेलन आयोजित करने के लिये कहा। बैठक में हबीबगंज रेलवे स्टेशन को मॉडल स्टेशन बनाने के प्रयासों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि नर्मदा सेवा मिशन की अगले सप्ताह समीक्षा करेंगे। उन्होंने किसानों को प्रेरित करने और आदर्श ई-मंडी विकसित करने की भी जरूरत बतायी। इस दौरान मुख्य सचिव श्री बी.पी. तथा विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव एवं सचिवगण उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मध्यप्रदेश में सामान्य वर्षा

  मध्यप्रदेश में इस वर्ष मानसून में एक जून से 23 अगस्त तक 2 जिलों में सामान्य से 20 प्रतिशत से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश के 20 जिले ऐसे हैं जहाँ सामान्य वर्षा दर्ज हुई है। कम वर्षा वाले जिलों की संख्या 29 है। अभी तक सामान्य औसत वर्षा 524.7 मिमी दर्ज की गई है जबकि प्रदेश की सामान्य औसत वर्षा 682.2 मिमी है। सामान्य से अधिक वर्षा कटनी और झाबुआ में दर्ज की गई है। सामान्य वर्षा वाले जिले जबलपुर, पन्ना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, सतना, इंदौर, धार, अलीराजपुर, खरगोन, बड़वानी, खण्डवा, बुरहानपुर, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, रतलाम, गुना, राजगढ़ और होशंगाबाद हैं। कम वर्षा वाले जिले बालाघाट, छिन्दवाड़ा, सिवनी, मण्डला, डिण्डोरी, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, टीकमगढ़, छतरपुर, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, मुरैना, श्योपुर, भिण्ड, ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, दतिया, भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा, हरदा और बैतूल हैं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

एमपी रियल एस्टेट रेगयूलेटरी एक्ट (रेरा)

एमपी रियल एस्टेट रेगयूलेटरी एक्ट (रेरा) के अध्यक्ष  एन्टोनी डिसा ने कहा है कि एक मई, 2017 के बाद नई परियोजनाओं को और नये होम लोन आवेदनों में रेरा पंजीयन की माँग बैंक द्वारा आवश्यक की जाये। श्री डिसा ने बताया कि रेरा अधिनियम की धारा-3 के प्रभावशील होने की तिथि एक मई, 2017 के पूर्व स्वीकृत ऋणों में सिर्फ यह सुनिश्चित करें कि रेरा पंजीयन क्रमांक के लिए प्रमोटर द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया है या नहीं। यह स्पष्टीकरण रेरा ने बैंकों को इसलिए जारी किया है ताकि प्रचलित रियल एस्टेट परियोजनाओं की निर्माण प्रगति में अनावश्यक रूप से वित्तीय संसाधनों की कमी के कारण बाधा न आये। उल्लेखनीय है कि रेरा द्वारा लीड बैंक समन्वयक श्री अजय व्यास को पत्र लिखकर इस संबंध में अवगत कराया है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

अमित शाह - पौधरोपण

प्रतिवर्ष पौधों का रोपण करें :  चौहान वन महोत्सव कार्यक्रम में हुआ 2 हजार पौधों का रोपण  एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रतिवर्ष एक वृक्ष लगाने का लोगों से आव्हान किया है। श्री चौहान वन महोत्सव शुभारम्भ कार्यक्रम में पौधरोपण उपरांत उपस्थिजनों को संबोधित कर रहे थे। वन महोत्सव में राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा सांसद अमित शाह, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सहित मंत्रिपरिषद के सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण किया। मुख्यमंत्री  चौहान ने पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होने वाले नागरिकों, विद्यार्थियों को बधाई शुभकामनाएँ दी। उन्होंने उपस्थिजनों को वृक्षारोपण करते रहने के लिये प्रेरित किया। कार्यक्रम में बताया गया कि वन महोत्सव के दौरान कलियासोत तट पर करीब 2 हजार पौधों का रोपण किया जा रहा है। इसमें नीम के 400, करंज के 400, शीशम के 200, जामुन के 250, सिरस के 100, कचनार के 100, पेल्टाफार्म के 100, आंवला के 60, खैर के 60, बेल के 50, बरगद के 20, पीपल के 20, अमरूद के 60, चिरोल के 50, मॉतश्री के 05, सीताफल के 25, सप्तपर्णी के 20, कटहल के 10 और आम के 50 पौधे शामिल हैं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

गणेश प्रतिमा प्रशिक्षण

    पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को) द्वारा 20 से 23 अगस्त तक मध्यप्रदेश के 5 संभागीय मुख्यालयों पर आम लोगों और छात्र-छात्राओं को मिट्टी से गणेश बनाने का प्रशिक्षण दिया जायेगा। इंदौर, उज्जैन, भोपाल, जबलपुर और रीवा के 2 सार्वजनिक स्थलों एवं 4 विद्यालयों में ग्रीन गणेश-2017 के तहत प्रशिक्षित मूर्तिकार प्रशिक्षण देंगे। विद्यार्थी और लोग मूर्ति बनाने के बाद अपनी-अपनी मूर्ति अपने घर भी ले जा सकेंगे। एप्को टीम विद्यार्थियों को जहाँ प्रात: 9 बजे से प्रशिक्षण देगी, वहीं सार्वजनिक स्थलों पर आम लोगों के लिये प्रशिक्षण कार्यक्रम अपरान्ह 3 से 6 बजे तक होगा। इंदौर प्रशिक्षण-20 एवं 21 अगस्त इंदौर में 20 अगस्त को प्रात: 11 से 2 बजे तक पलासिया चौराहा, अपरान्ह 3 से 6 बजे तक अन्नपूर्णा परिसर महू नाका, 21 अगस्त को प्रात: 9 से 10 बजे तक अहिल्या आश्रम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाणगंगा, प्रात: 10.30 से 11.30 बजे तक शासकीय अत्रीदेवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महू नाका, 12 से 1 बजे तक शासकीय मालव कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोती तबेला और दोपहर 2.30 बजे से 3.30 बजे तक रेलवे स्टेशन के पास शासकीय बाल विनय मंदिर में मूर्ति प्रशिक्षण होगा। उज्जैन प्रशिक्षण-22 एवं 23 अगस्त उज्जैन में 22 अगस्त को प्रात: 9 से 10 बजे तक शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सराफा, 10.30 से 11.30 बजे मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांवेर रोड और अपरान्ह 3 से 6 बजे तक लोकमान्य तिलक स्मृति मंदिर क्षीरसागर में मिट्टी से गणेश बनाने का प्रशिक्षण होगा। दूसरे दिन 23 अगस्त को प्रात: 9 से 10 बजे तक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फ्रीगंज, 10.30 से 11.30 बजे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दशहरा मैदान और आम लोगों के लिये अपरान्ह 3 से 6 बजे तक पीपली नाका चौराहा में गणेश की मूर्ति बनाना सिखाया जायेगा। भोपाल प्रशिक्षण-21 से 23 अगस्त भोपाल में 21 अगस्त को प्रात: 10 से 11 बजे तक शासकीय राजा भोज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, 1100 क्वाटर्स, अपरान्ह 3 से 6 बजे तक बिट्टन मार्केट में मूर्ति प्रशिक्षण होगा। 22 अगस्त को प्रात: 9 से 10 बजे तक शासकीय माध्यमिक शाला बोर्ड कॉलोनी और अपरान्ह 3 से 6 बजे तक कोलार रोड के मंदाकिनी मैदान में आम लोगों के लिये प्रतिमा प्रशिक्षण होगा। 23 अगस्त को प्रात: 9 से 10 बजे तक शासकीय नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अरेरा कॉलोनी, 10 से 1 बजे तक शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैरागढ़ और अपरान्ह 3 से 6 बजे तक गणेश मंदिर पिपलानी में मूर्ति प्रशिक्षण होगा। जबलपुर प्रशिक्षण-22-23 अगस्त जबलपुर में 22 अगस्त को प्रात: 9 से 11 बजे तक शासकीय तमराई स्कूल मिलौनीगंज और दोपहर 3 से 6 बजे तक शहीद स्मारक गोल बाजार में गणेश प्रतिमा प्रशिक्षण होगा। 23 अगस्त को प्रात: 9 से 11 बजे तक पंडित लज्जाशंकर झा मॉडल हाई स्कूल और दोपहर 3 से 6 बजे तक कल्चरल स्ट्रीट भंवरताल में प्रशिक्षण होगा। रीवा प्रशिक्षण-22-23 अगस्त रीवा में प्रात: 9 से 10 बजे तक केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-1 में प्रात: 10.30 से 11.30 बजे तक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मार्तण्ड क्रमांक-2, दोपहर 3 से 6 बजे तक महिला समिति कला मंदिर अस्पताल चौराहा में प्रशिक्षण होगा। इसी तरह 23 अगस्त को सुबह 9 से 10 बजे तक शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किला रोड, 10.30 से 11.30 बजे तक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मार्तण्ड क्रमांक-3 और दोपहर 3 से 6 बजे तक व्यंकट भवन पुरातत्व संग्रहालय कोठी कम्पाउण्ड में मिट्टी से गणेश बनाना सिखाया जायेगा।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना

  तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री श्री जोशी ने लिया तैयारियों का जायजा  एमपी के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान और सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष श्री अमित शाह 20 अगस्त को मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना में चयनित विद्यार्थियों को भोपाल में लाल परेड ग्राउण्ड में आयोजित समारोह में स्वीकृति-पत्र प्रदान करेंगे। समारोह दोपहर 12 बजे होगा। तकनीकी शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार), स्कूल शिक्षा एवं श्रम राज्य मंत्री श्री दीपक जोशी ने आज लाल परेड ग्राउण्ड पहुँचकर समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। श्री जोशी ने कहा कि विभिन्न जिलों से आने वाले विद्यार्थियों के ठहरने और भोजन की बेहतर व्यवस्था करें। उन्होंने सभी तैयारियाँ समय-सीमा में पूरी करने के निर्देश दिये। समारोह में विभिन्न जिलों के लगभग 15 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा श्री संजय बंदोपाध्याय ने विद्यार्थियों के भोजन और ठहरने की व्यवस्था की जानकारी दी। इस दौरान सांसद श्री आलोक संजर भी उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

राष्ट्रीय खेल प्रशिक्षण अकादमी

राज्य मंत्री श्री लाल सिंह आर्य ने की विभागीय समीक्षा   अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के प्रतिभाशाली बच्चों को अगले साल राष्ट्रीय खेल प्रशिक्षण अकादमी में भेजने के लिये प्रोत्साहित किया जाये। बच्चों को एकल खेल जैसे तीरंदाजी, तैराकी आदि के लिये प्रशिक्षित किया जाये। एमपी के आदिम-जाति एवं अनुसूचित-जाति कल्याण राज्य मंत्री श्री लाल सिंह आर्य ने यह निर्देश विभागीय समीक्षा के दौरान दिये। बैठक में प्रमुख सचिव श्री एस.एन. मिश्रा, आयुक्त श्रीमती दीपाली रस्तोगी और आदिवासी वित्त विकास निगम की संचालक श्रीमती रेणु तिवारी उपस्थित थीं। सोशल मीडिया के जरिये भी प्रचार-प्रसार हो श्री आर्य ने निर्देश दिये कि विभाग की उपलब्धियों का व्यापक-स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाये। विज्ञापन एवं होर्डिंग के अलावा अब सोशल मीडिया के जरिये भी योजनाओं की जानकारी और विभाग की उपलब्धियों को बताने की जरूरत है। श्री आर्य ने बच्चों को टाइम मैनेजमेंट की कला सिखाने के लिये आवश्यक प्रशिक्षण देने को कहा। उन्होंने कहा कि बच्चों को अन्य आवश्यक विषयों में भी प्रशिक्षण दिया जाये। राज्य मंत्री ने कहा कि गरीब तबके से उबरे व्यक्ति, जो देश-विदेश में प्रतिष्ठित संस्थानों में काम कर रहे हैं या छोटे-बड़े उद्योग संचालित कर रहे हों, उनके बारे में बच्चों को बतायें, ताकि बच्चों का मनोबल बढ़े और उनकी प्रतिभा निखारने के नये-नये अवसर प्राप्त हो सकें। राज्य मंत्री श्री आर्य ने कहा कि महिला आदिवासी समूह को अलग-अलग जिले की विशेषता और निपूर्णता के अनुसार विभागीय योजना से जोड़ें। चतुर्थ श्रेणी के बेकलॉग पद पर बैगा, सहरिया, भारिया जाति के अभ्यर्थियों के जरिये पदपूर्ति की जाये। अनुदान प्राप्त संस्थाओं की एक माह के अंदर जाँच करवायें। इस दौरान संस्थाओं का रिजल्ट और क्वालिटी अवश्य देखें। लगभग ढाई लाख वनाधिकार पट्टों का वितरण बैठक में बताया गया कि प्रदेश में वनाधिकार धारकों को 2 लाख 44 हजार 755 पट्टों का वितरण किया गया है। इसमें 2 लाख 17 हजार 245 व्यक्तिगत और 27 हजार 510 सामूहिक पट्टे शामिल हैं। आईआईएचएम संस्थान के जरिये 255 मास्टर-ट्रेनर तैयार कर जिले में जाकर प्रशिक्षण दिया गया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग

राज्य मंत्री श्री लाल सिंह आर्य ने की विभागीय समीक्षा   अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के प्रतिभाशाली बच्चों को अगले साल राष्ट्रीय खेल प्रशिक्षण अकादमी में भेजने के लिये प्रोत्साहित किया जाये। बच्चों को एकल खेल जैसे तीरंदाजी, तैराकी आदि के लिये प्रशिक्षित किया जाये। एमपी के आदिम-जाति एवं अनुसूचित-जाति कल्याण राज्य मंत्री श्री लाल सिंह आर्य ने यह निर्देश विभागीय समीक्षा के दौरान दिये। बैठक में प्रमुख सचिव श्री एस.एन. मिश्रा, आयुक्त श्रीमती दीपाली रस्तोगी और आदिवासी वित्त विकास निगम की संचालक श्रीमती रेणु तिवारी उपस्थित थीं। सोशल मीडिया के जरिये भी प्रचार-प्रसार हो श्री आर्य ने निर्देश दिये कि विभाग की उपलब्धियों का व्यापक-स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाये। विज्ञापन एवं होर्डिंग के अलावा अब सोशल मीडिया के जरिये भी योजनाओं की जानकारी और विभाग की उपलब्धियों को बताने की जरूरत है। श्री आर्य ने बच्चों को टाइम मैनेजमेंट की कला सिखाने के लिये आवश्यक प्रशिक्षण देने को कहा। उन्होंने कहा कि बच्चों को अन्य आवश्यक विषयों में भी प्रशिक्षण दिया जाये। राज्य मंत्री ने कहा कि गरीब तबके से उबरे व्यक्ति, जो देश-विदेश में प्रतिष्ठित संस्थानों में काम कर रहे हैं या छोटे-बड़े उद्योग संचालित कर रहे हों, उनके बारे में बच्चों को बतायें, ताकि बच्चों का मनोबल बढ़े और उनकी प्रतिभा निखारने के नये-नये अवसर प्राप्त हो सकें। राज्य मंत्री श्री आर्य ने कहा कि महिला आदिवासी समूह को अलग-अलग जिले की विशेषता और निपूर्णता के अनुसार विभागीय योजना से जोड़ें। चतुर्थ श्रेणी के बेकलॉग पद पर बैगा, सहरिया, भारिया जाति के अभ्यर्थियों के जरिये पदपूर्ति की जाये। अनुदान प्राप्त संस्थाओं की एक माह के अंदर जाँच करवायें। इस दौरान संस्थाओं का रिजल्ट और क्वालिटी अवश्य देखें। लगभग ढाई लाख वनाधिकार पट्टों का वितरण बैठक में बताया गया कि प्रदेश में वनाधिकार धारकों को 2 लाख 44 हजार 755 पट्टों का वितरण किया गया है। इसमें 2 लाख 17 हजार 245 व्यक्तिगत और 27 हजार 510 सामूहिक पट्टे शामिल हैं। आईआईएचएम संस्थान के जरिये 255 मास्टर-ट्रेनर तैयार कर जिले में जाकर प्रशिक्षण दिया गया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 मतगणना

  मध्यप्रदेश के 43 नगरीय निकायों में हुए चुनाव के परिणाम सामने आ गए हैं। इसमें कुछ जगह भाजपा और कुछ जगह कांग्रेस ने जीत हासिल की है। बुधवार सुबह 9 बजे से नगरीय निकायों के मुख्यालयों पर मतगणना शुरू हुई थी। परिणाम आने के साथ ही जगह-जगह विजेताओं ने विजय जुलूस निकाले। अध्यक्ष पद के लिए जीते भाजपा 1- आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में भाजपा की निर्मला डावर जीतीं। 2- सतना के जैतवार में भाजपा के राम बहादुर धोहर जीते। 3- झाबुआ के राणापुर में भाजपा की सुनीता जीतीं। 4- झाबुआ के थांदला में भाजपा के बंटी सोहन नाना जीते। 5- शहडोल के बुढार में भाजपा के कैलाश विश्वानी जीते। 6- झाबुआ के पेटलावद में भाजपा के मनोहर भटेवरा जीते। 7- शहडोल में भाजपा की उर्मिला रानी जीतीं। 8- डिंडोरी में भाजपा के पंकज सिंह तोमर जीते। 9- बुरहानुपर के नेपानगर में भाजपा के राजेश चौहान जीते।10 - अनूपपुर के कोतमा में भाजपा की मोहनी धमेंद्र वर्मा जीतीं। 11- बैतूल के चिचोली में भाजपा के संतोष मालवीय जीते। 12- खंडवा के छनेरा में भाजपा की पुष्पाबाई रामनिवास पटेल जीतीं। 13- खरगोन के मंडलेश्वर में भाजपा की मनीषा मनोज शर्मा जीतीं। 14- शहडोल के जयसिंहनगर में भाजपा के अशोक भारतीय जीते।15- ग्वालियर के डबरा में भाजपा की आरती मौर्य विजयी।16- बैतूल के आठनेर में भाजपा के सूरज राठौर जीते।17- खरगोन के भीकनगांव में भाजपा के दीपकसिंह हीरासिंह ठाकुर जीते। कांग्रेस 1- छिंदवाडा़ के मोहगांव हवेली में कांग्रेस की सपना कलम्बे जीतीं। 2- खरगोन के सनावद में कांग्रेस की मंजुषा नरेंद्र शर्मा जीतीं। 3- खरगोन के महेश्वर में कांग्रेस की अमिता हेमंत जैन जीतीं।4- डिंडौरी के शहपुरा में कांग्रेस के राजेश गुप्ता जीते। 5- छिंदवाडा के सौंसर में कांग्रेस के लक्ष्मण चाके जीते। 6- छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव में कांग्रेस की पुष्पा साहू जीतीं।7- झाबुआ नगर पालिका परिष में कांग्रेस के मन्नू डोडिया जीते।8- छिंदवाड़ा के दमुआ में कांग्रेस के सुभाष गुलाबाके जीते। 9- बालाघाट के बैहर में कांग्रेस के गणेश मेरावी जीते। 10- रतलाम के सैलाना में कांग्रेस की नम्रता सिंह राठौर जीतीं। निर्दलीय 1- सिवनी के लखनादौन में निर्दलीय जितेंद्र राय जीते।2- छिंदवाड़ा के पांढुर्ना में निर्दलीय प्रवीण पालीवाल जीते।3- बैतूल के सारणी में निर्दलीय आशा भारती जीतीं। भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निकाय चुनाव में विभिन्न स्थानों पर हुई पार्टी की जीत पर प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया। कहां कौन जीता : बैहर नगर पंचायत अध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस बालाघाट की बैहर नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। इस पद पर उम्मीदवार गणेश मेरावी ने भाजपा उम्मीदवार को गुड्डा मरकाम को पराजित किया है। जबकि निर्दलीय उम्मीदवार गुड्डू उईके तीसरे स्थान पर रहे। वहीं पार्षद निर्वाचन में 9 वार्डों में भाजपा, 5 वार्ड में कांग्रेस और 1 वार्ड में निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे हैं। सीएम के क्षेत्र में लाडकुई में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी की जीत सीहोर जिले के नसरूल्लागंज में ग्राम पंचायत लाडकुई में कांग्रेस समर्थित पप्पू मालवीय 1275 से अधिक वोटों से जीते। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने विजयी जुलूस निकाला। उल्लेखनीय है कि यह इलाका मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का गृह क्षेत्र है। खंडवा के छनेरा-हरसूद में भाजपा प्रत्याशी पुष्पा रामनिवास पटेल जीतीं छेनरा हरसूद से भाजपा की पुष्पा रामनिवास पटेल निकटतम प्रत्याशी तारा सोभाग सांड से 49 वोटों से जीत गईं। पुष्पा रामनिवास पटेल (भाजपा) को 4730 वोट, तारा सोभाग सांड (निर्दलीय बागी कांग्रेस) को 4681, किरण कमलकांत भारद्वाज (कांग्रेस) को 1428, अर्चना धर्मेंद्र तिवारी (निर्दलीय बागी भाजपा) को 475 और नोटा को 204 वोट मिले। कोतमा नपा अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा अनूपपुर की कोतमा नगर पालिका अध्यक्ष भाजपा पद पर मोहिनी धर्मेद्र वर्मा जीत गई। 15 वार्डों में 8 वार्डों में भाजपा, 5 वार्डों में कांग्रेस व 2 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी जीते वार्ड क्रमांक 1,5,6,8,9,10,11व14 में भाजपा के पार्षद हुए विजयी वहीं वार्ड क्रमांक 2,7,12,13 व 15 में कांग्रेस के पार्षद जीते, वार्ड क्रमांक 3,4 से निर्दलीय प्रत्याशी विजयी। शाजापुर के अरनिया कलां में दुर्गा प्रसाद सोनानिया जीतें अरनिया कलां सरपंच चुनाव में दुर्गा प्रसाद सोनानिया 1236 वोट से जीत गए। दुर्गाप्रसाद सोनानिया को 2442 वोट, विक्रम सोनानिया को 1206 वोट, शैलेंद्र पटेल को 310 वोट, श्याम सोनानिया को 228 को वोट और नोटा को 50 वोट मिले। झाबुआ कई जगह भाजपा की जीत राणापुर में 213 वोटों से भाजपा जीती, थादंला में 844 वोटों से भाजपा जीती। पेटलावद में 1917 वोटों से भाजपा, जोबट में 209 वोटों से भाजपा और आजादनगर में 390 से भाजपा ने जीत दर्ज की। डिंडोरी की शहपुरा नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस जीती शहपुरा में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के राजेश गुप्ता ने जीत दर्ज की। वार्ड 1 में भाजपा के राजेश पाल, वार्ड 2 में भाजपा की सुनीता तिवारी, वार्ड 3 में भाजपा के अनूप गुप्ता, वार्ड 4 में भाजपा की दीपा साहू, वार्ड 5 भाजपा के हारून खान, वार्ड 6 में कांग्रेस के राजेश चौधरी, वार्ड 7 में निर्दलीय अनीता कछवाहा, वार्ड 8 में भाजपा के मधु बनवासी, वार्ड 9 में भाजपा के वंदना सोनी, वार्ड 10 में निर्दलीय गिरजा कारपेंटर, वार्ड 11 में कांग्रेस के अशोक पाठक, वार्ड 12 में कांग्रेस के फुक्कू ठाकुर, वार्ड 13 में निर्दलीय सावित्री यादव, वार्ड 14 में निर्दलीय रामजी गुप्ता, वार्ड 15 में कांग्रेस के अशोक बनवासी ने जीत दर्ज की। बुरहानपुर के नेपानगर में भाजपा प्रत्याशी की जीत नेपानगर नगर पालिका परिषद के चुनाव परिणाम में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के राजेश चौहान ने 243 मतों से जीत हासिल की। वहीं 24 वार्डों में से 12 पर कांग्रेस, 11 वार्डों पर भाजपा और एक पर निर्दलीय उम्मीदवार जीता। मुरैना की कैलारस नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर भाजपा की अंजना बंसल कांग्रेस की ज्योति दुबे से 1405 मतों से जीतीं। रतलाम के सैलाना नगर परिषद अध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा, कांग्रेस की नम्रता राठौर 75 वोटों से जीतीं। यहां 15 पार्षद पदों में से 8 पर भाजपा, 4 पर कांग्रेस और 3 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार ने कब्जा जमाया। खंडवा के मूंदी नगर परिषद वार्ड क्रमांक 4 उप चुनाव में भाजपा की उम्मीदवार शमीना बी कांग्रेस उम्मीदवार रजाक मंसूरी से 68 वोट अधिक लेकर विजय घोषित हुईं। छिंदवाड़ा की जामई नगर पालिका में कांग्रेस प्रत्याशी 2200 वोट मिली विजय। छिंदवाड़ा में मोहगांव से कांग्रेस की सपना कलंबे 793 वोटों से जीत गईं। मंदसौर जिले के शामगढ़ में वार्ड 4, 9 के उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी जीते। मंदसौर में गरोठ नगर परिषद में वार्ड 13 के उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार संगीता ललित चंदेल ने भाजपा प्रत्याक्षी विनोद ग्वाला लाला को 210 मतों से हराया। विदिशा की शमशमाबाद नगर परिषद में कांग्रेस की जीत। खरगोन के महेश्वर में कांग्रेस की अनीता जैन और सनावद से कांग्रेस की मंजूषा शर्मा विजयी हुईं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

सीएम शिवराज सिंह ने किया झंडारोहण

  मध्‍यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सुबह स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में झंडारोहण किया। इसके बाद उन्‍हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वो लोगों के बीच गए और उनका अभिवादन भी स्‍वीकार किया। समारोह में रंगविरंगे ड्रेस में बच्‍चों का उत्‍साह देखने लायक था। ध्‍वजारोहण के बाद सीएम शिवराज ने लोगों को संबोधित किया। वो बोले, जिस माता का अन्‍न हमने खाया, पानी पिया है और उसी का खून हमारी रगों में दौड़ रहा है। भारत माता को प्रणाम करते हुए उन्‍होंने कहा कि आप सभी बहिनों भाईयों ओर प्रदेशवासियों को स्‍वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। सीएम ने कहा कि यह आजादी हमें बड़ी मुश्किलों से मिली इसके लिए बहुत संघर्ष करना पड़ा। हमारे हजारों क्रांतीकारी हंसते-हंसते फांसी पर झूल गए मैं उन्‍हें नमन करता हूं। उन्‍होंने कहा कि मैं उन सभी माताओं को भी प्रणाम करता हूं जिन्‍हेांने अपने लालों को बॉर्डर पर देश की सुरक्षा के लिए भेजा है। इस दौरान उन्‍होंने शहीद बलराम तोमर को याद किया और कहा कि मैं उनको नमन करके यहां आया हूं। लाल परेड ग्राउंड लोगों से भरा हुआ था और इस दौरान सुरक्षा का विशेष ध्‍यान रखा गया है। देश आज अपना 71वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है और इस मौके पर पूरे प्रदेश में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। बच्‍चे सड़कों पर तिरंगा लेकर दौड़ते और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए नजर आ रहे हैं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

ऊर्जा मंत्री पारसचंद्र जैन

  मध्यप्रदेश में बिजली बिलों को लेकर लगातार आ रही शिकायतों से नाराज ऊर्जा मंत्री पारसचंद्र जैन अगले महीने से गांवों में बिजली पंचायत लगाएंगे। मंत्री खुद ज्यादा बिल और रीडिंग के मामले सुनेंगे और उन्हें मौके पर ही निपटाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की नाराजगी के बाद विभाग को यह कदम उठाना पड़ रहा है। प्रदेश में एक करोड़ 30 लाख से ज्यादा उपभोक्ता हैं। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में बिजली बिल मुद्दा न बनें। इसलिए सरकार नई पद्धति से मीटर रीडिंग व बिल जनरेट करने की कोशिश में लगी है। उधर, बिलों में गड़बड़ियों को भी दुरस्त करने की कोशिशें चल रही हैं। इसी कड़ी में ऊर्जा विभाग ग्राम पंचायत स्तर पर बिजली पंचायत लगाने की तैयारी कर रहा है। इनमें से चुनिंदा पंचायतों में आयोजित शिविरों में विभाग के मंत्री जैन खुद पहुंचेंगे। शिविर में मंत्री और वरिष्ठ अफसर उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनेंगे और उनका मौके पर ही निराकरण करेंगे। विभाग ने जून में भी शिविर लगाया था, जिसमें एक लाख 10 हजार शिकायतें आई थीं, इनमें से सिर्फ 40 हजार का निराकरण हो पाया था। सूत्र बताते हैं कि बिजली बिलों को लेकर बढ़ती शिकायतों से मुख्यमंत्री नाराज हैं। उनका कहना है कि सरकार 24 में से 20 व 22 घंटे नियमित बिजली दे रही है, फिर भी जनता खुश नहीं है। संगठन की ओर से भी ऐसा ही फीडबैक आ रहा है। इसी कड़ी में पंचायत स्तर पर बिजली पंचायत लगाने की तैयारी है। बिजली बिलों में गड़बड़ी का मामला विधानसभा में भी उठ चुका है। विपक्ष ने इस मुद्दे पर सरकार को सदन में घेरने की कोशिश की थी। वहीं सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक भी लगातार गलत रीडिंग और बिजली बिल की शिकायतें करते रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि प्रदेश में गलत रीडिंग और बिजली के बिल ज्यादा आने की पांच लाख से ज्यादा शिकायतें हैं। इसमें सभी तरह की शिकायतें बताई जा रही हैं। ऊर्जा मंत्री पारसचंद जैन ने कहा कि हम वृहद स्तर पर शिविर लगाकर उपभोक्ताओं की समस्या सुनेंगे और उनका मौके पर ही निराकरण करेंगे। कुछ जगह मैं भी जाऊंगा।       

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

खालिस्तानी ग्वालियर

  खालिस्तान की मांग कर रहे आतंकवादियों की मदद करने वाले तीन आरोपियों को ग्वालियर के थाटीपुर और डबरा से गिरफ्तार किया गया है। संयुक्त कार्रवाई एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) पंजाब और थाटीपुर थाने की पुलिस ने की है। थाटीपुर थाने के प्रभारी यशवंत गोयल के अनुसार गिरफ्तार लोगों में डबरा से बलबिंदर गिल, चीनौर से बलकार सिंह व शहर के थाटीपुर थानाक्षेत्र से दुल्लपुर में ठिकाना बनाकर रह रहे सतेन्द्र उर्फ छोटू रावत निवासी डबरा शामिल है। तीनों की गिरफ्तारी डालकर पंजाब पुलिस अपने साथ ले गई है। बताया जाता है कि पकड़े गये आरोपी दो साल से खालिस्तान लिब्रेशन फोर्स (केएलएफ) के संपर्क में थे। साथ ही इन पर हथियार सप्लाई का भी संदेह है। पकड़े गए तीनों युवकों पर पंजाब के चंड़ीगढ़ में यूएपी एक्ट (आतंकवाद गतिविधियों में मदद करने पर लगने वाली धारा) की धारा 17, 18, 19 व 20 के तहत मामले दर्ज हैं। दो दिन से पंजाब चड़ीगढ़ पुलिस ग्वालियर में डेरा जमाए बैठी थी। बुधवार शाम एटीएम, पंजाब पुलिस को इन युवकों को पकड़ने में कामयाबी मिली है। भारत के पंजाब प्रांत में खालिस्तान की मांग कर रहे खलिस्तान लिब्रेशन फोर्स को प्रतिबंधित किया गया है। देश की सुरक्षा एजेंसी भी इन पर नजर रखे हुए हैं। कुछ समय पहले चंडीगढ़ में मामला दर्ज करने के बाद केएलएफ के एक सदस्य के पकड़े जाने के बाद ग्वालियर के तीन युवकों जिनमें दो सिख हैं उनसे मदद मिलने की बात सामने आई थी। जिसके बाद बलबिंदर, बलकार सिंह व सतेन्द्र की तलाश शुरू हुई। यह दो साल से आतंकवादियो के सम्पर्क में हैं ऐसा पता लगा है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

स्वाईन फ्लू उपचार

  वीडियो कान्‍फ्रेंसिंग द्वारा होगी बचाव, उपचार की समीक्षा    मध्यप्रदेश में स्वाईन फ्लू (एच-1 एन-1) प्रकरणों को देखते हुए प्रदेश के शासकीय चिकित्सालय संक्रमण उपचार के लिए पूरी तैयारी रखें। प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने यह निर्देश आज स्वाईन फ्लू, डेंगू और चिकनगुनिया रोगों की दैनिक समीक्षा करते हुए दिया। स्वाईन फ्लू पर प्रभावी नियंत्रण लगाने के लिये 10 अगस्त को वीडियों कान्‍फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों की समीक्षा होगी। इसमें सिविल सर्जन-सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, मेडिकल विशेषज्ञ और ब्लाक मेडिकल आफिसर से गाँधी चिकित्सा महाविद्यालय भोपाल के विभागाध्यक्ष डॉ. लोकेन्द्र दवे और एम्स के माइक्रोबॉयोलॉजिस्ट डॉ. देवाशीष विश्वास एच-1 एन-1 संक्रमण, बचाव, रोकथाम और उपचार पर चर्चा करेंगे। प्रदेश में एक जुलाई से 7 अगस्त तक 86 सं‍दिग्ध मरीजों के सेम्पल जाँच के लिये भेजे गये जिनमें से 80 की रिपोर्ट आ चुकी है। इनमें 16 पॉजिटिव रिपोर्ट आईं और 6 सेम्पल की रिपोर्ट आना शेष है। वर्तमान में 4 शासकीय एवं 7 रोगी निजी अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती हैं। इस अवधि में 14 जिलों में डेंगू के 40 मरीज पाये गये। फिलहाल एक डेंगू मरीज उपचाररत है। चिकिनगुनिया के इस दौरान 3 जिलों में 6 मरीज पाये गये। फिलहाल कोई मरीज उपचाररत नहीं है। इस अवधि में प्रदेश में स्वाईन फ्लू से एक मृत्यु हुई है। स्वाईन फ्लू से घबरायें नहीं,सतर्क रहें सर्दी, जुकाम, बुखार, गला खराब, खाँसी, तेज सिरदर्द, साँस लेने में परेशानी आदि गंभीर निमोनिया जैसे लक्षण नजर आयें तो इसे नजरअंदाज न करें। नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में परीक्षण करवायें। परीक्षण में फ्लू पाये जाने पर चिकित्सक की सलाहानुसार दवा का पूरा कोर्स लें और आराम करें। गर्म तरल पदार्थ का अधिकाधिक सेवन करें। नाक, मुँह या आँखों का स्पर्श करने से पहले तथा बाद में हाथों को साबुन से धोयें। उक्त लक्षण हों तो दूसरों के सम्पर्क में आने से बचें। खाँसते और छींकते समय मुँह एवं नाक पर कपड़ा रखें। इससे स्वाईन फ्लू होने और फैलने से बचाव होगा। डॉ.लोकेन्द्र दवे विभागाध्यक्ष, गाँधी चिकित्सा महाविद्यालय, भोपाल

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

डॉ. नरोत्तम मिश्र

  एमपी के जनसंपर्क, जल-संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने उज्जवला योजना के अंतर्गत दतिया में महिलाओं को निःशुल्क गैस सिलेण्डर वितरित किए। जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की पहल पर गरीब महिलाओं को उज्जवला योजना में निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए जा रहे हैं। श्री मिश्र ने कहा कि हमारी बहनें जब चूल्हे पर रोटी बनाती थीं तो कई बार लकड़ियां गीली होने के कारण चूल्हा नहीं जलता था। चूल्हा फूंकते-फूंकते बहनों की आँखों में आंसू आ जाते थे। सरकार ने बहनों की इस पीड़ा को समझा और उज्जवला योजना प्रारंभ की। दतिया जिले में अभी तक 58 हजार लक्ष्य के मुकाबले 30 हजार 200 निःशुल्क गैस सिलेण्डर वितरित किए गए हैं। प्रति सोमवार और मंगलवार को जन सुनवाई में आने वाले महिलाएं जो गैस सिलेण्डर की माँग करती हैं, उनके आवेदन का परीक्षण कर मौके पर ही गैस सिलेण्डर दिए जाते हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

नगरीय निकायों में मतदान

    मध्यप्रदेश शासन ने 11 अगस्त को नगरीय निकायों में होने वाले मतदान के दिन संबंधित नगरीय निकायों में सामान्य अवकाश घोषित किया है। इन नगरीय निकायों में निगो‍शिएबल इन्स्ट्रूमेंट एक्ट के तहत भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिन नगरीय निकायों में 11 अगस्त को मतदान होगा, उनमें खंडवा जिले की नगर परिषद् छनेरा, रतलाम जिले की नगर परिषद् सैलाना, बैतूल जिले की नगरपालिका परिषद् सारनी, नगर परिषद आठनेर और चिचोली, झाबुआ जिले की नगरपालिका परिषद झाबुआ, नगर परिषद् रानापुर, थांदला और पेटलावद, अलीराजपुर जिले का नगर परिषद् भांभरा और जोबट, नगर पालिका परिषद् अलीराजपुर, खरगोन जिले की नगर परिषद् भींकनगाँव, महेश्वर और मण्डलेश्वर, बुरहानपुर जिले की नगर पालिका परिषद् नेपानगर, छिन्दवाड़ा जिले की नगरपालिका परिषद् जुन्नारदेव, दमुआ, पाण्ढ़ुर्ना, सौंसर, नगर परिषद् मोहगाँव और हर्रई शामिल हैं। सिवनी जिले की नगर परिषद् लखनादौन, मण्डला जिले की नगर परिषद निवास, बम्हनीबंजर, बिछिया, नगर पालिका परिषद् नैनपुर और नगर पालिका परिषद् मंडला शामिल हैं। डिण्डोरी जिले की नगर परिषद् डिण्डोरी, शहपुरा, बालाघाट जिले की नगर परिषद् बैहर, शहडोल जिले की नगर परिषद जयसिंह नगर, बुढ़ार और नगर पालिका परिषद् शहडोल, अनूपपुर जिले की नगर पालिका परिषद् कोतमा, नगर पालिका परिषद् बिजुरी और उमरिया जिले की नगर पालिका परिषद् पाली शामिल है। इस संबंध में जिला कलेक्टर को निर्देश जारी किये किये गये है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

एडीजे श्रीवास निलंबित

    मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के पूर्व विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी, अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश आरके श्रीवास को अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। मंगलवार 8 अगस्त को प्रिंसिपल रजिस्ट्रार (विजिलेंस) सत्येन्द्र कुमार सिंह के हस्ताक्षर से इस आशय का आदेश जारी हुआ। उक्त आदेश में कहा गया है कि सीरियस मिस कंडक्ट को लेकर एडीजे श्रीवास के खिलाफ विभागीय जांच संस्थित कर दी गई है। निलंबन अवधि में एडीजे श्रीवास का मुख्यालय नीमच रहेगा। उल्लेखनीय है कि 15 महीने में चार तबादलों के विरोध में एडीजे श्रीवास ने हाईकोर्ट के बाहन तीन दिनों तक सत्याग्रह किया था। हालांकि, शनिवार को उन्होंने बच्चों की पढ़ाई का नुकसान न हो, इसलिए ट्रांसफर आदेश मानते हुए गृहस्थी का सामान नीमच शिफ्ट कर लिया। उन्होंने मंगलवार को नीमच कोर्ट में ज्वाइन ही किया और प्रिंसिपल रजिस्ट्रार ने उनका निलंबन आदेश जारी कर दिया। निलंबन आदेश काला धब्बा, दिल्ली तक उठाऊंगा आवाज : एडीजे श्रीवास  एडीजे श्रीवास ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अपने निलंबन आदेश को न्यायपालिका के इतिहास में काला धब्बा निरूपित किया। साथ ही हाईकोर्ट के कठोर रवैये की तुलना अंग्रेजों के जमाने में न अपनी दलील और न वकील वाले रोलेट एक्ट से करते हुए अपनी आवाज दिल्ली तक उठाने की चेतावनी दी है। इससे पूर्व जबलपुर आकर हाईकोर्ट स्तर पर विरोध दर्ज कराया जाएगा। यदि आवश्यक पड़ी तो साइकल रैली भी निकालने की बात कही गई है। एडीजे का कहना है कि मैं अपने साथ हुए अन्याय का प्रतिकार जैसे भी बनेगा करूंगा। मैं अपनी ओर से उठाई गई फोर्थ क्लास भर्ती घोटाले सहित 9 बिन्दुओं पर जांच की मांग पर भी पूर्ववत कायम रहूंगा। जबलपुर से हाल ही में नीमच ट्रांसफर किए गए एडीजे श्रीवास ने महज 15 माह में चार तबादला आदेशों को लेकर आक्रोश प्रदर्शित करते हुए हाईकोर्ट के गेट नंबर-3 के सामने सड़क किनारे दरी बिछाकर तीन दिनी सत्याग्रह किया था। इससे पूर्व अपनी पीड़ा सोशल मीडिया के जरिए सार्वजनिक की गई, जिसे मीडिया में स्थान मिला। एडीजे श्रीवास ने बताया कि उन्होंने मंगलवार 8 अगस्त को दोपहर 1 बजे नीमच कोर्ट पहुंचकर विधिवत ज्वाइनिंग दे दी। शाम तक बाकायदे न्यायिक कार्य किया। लेकिन शाम 6 बजे निलंबन आदेश थमा दिया गया। लिहाजा, बुधवार से वे कोर्ट में सुनवाई का न्यायिक कार्य नहीं कर सकेंगे। चूंकि उन्हें फ्री कर दिया गया है, अत: वे एक-दो दिन में अपनी रणनीति बनाकर जबलपुर आएंगे और यहीं से आंदोलन को नए सिरे से गति देंगे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

रेडियो कार्यक्रम दिल से के माध्यम से प्रतिमाह होंगे रू-ब-रू   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश की जनता से सीधे जुड़ेंगे। मुख्यमंत्री प्रतिमाह रेडियो कार्यक्रम ‘दिल से’ के माध्यम से प्रदेश के नागरिकों से सीधा संवाद करेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से श्री चौहान लोगों से जुड़े विभिन्‍न मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त करेंगे और प्राथमिकतायें बतायेंगे। साथ ही शासन की नीतियों, कार्यक्रमों, योजनाओं और भविष्य की कार्य योजनाओं को आमजन से साझा करेंगे। पहला कार्यक्रम 13 अगस्त की शाम 6.00 बजे से प्रदेश के सभी आकाशवाणी केन्द्रों से रिले होगा।  मुख्यमंत्री श्री चौहान इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं, महिलाओं, किसानों, मजदूरों, व्यापारियों सहित सभी वर्गों से जुड़ेंगे। यह कार्यक्रम श्री चौहान की उन भावनाओं की अभिव्यक्ति के रूप में होगा, जिसमें वे खुलकर जनता से बात करेंगे। उनके कल्याण के लिये अपनी आत्मीय भावनाओं और प्रतिबद्धता को प्रगट करेंगे।मुख्यमंत्री का रेडियो कार्यक्रम ‘दिल से’ मध्यप्रदेश के सभी आकाशवाणी केन्द्रों से एक साथ प्रतिमाह निश्चित तिथि और निर्धारित समय पर प्रसारित होगा।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 स्वाइन फ्लू  mp

केमिस्ट को अलग से लायसेंस लेने की जरूरत नहीं  मध्यप्रदेश की सभी दवा की दुकानों में स्वाइन फ्लू में दी जाने वाली दवा टेमीफ्लू उपलब्ध रहेगी। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने स्वाइन फ्लू की दवाओं जैसे- ओसाल्टामिविर और जेनामिविर को औषधि एवं प्रसाधन सामग्री नियमावली-1945 के तहत शेड्यूल-एक्स से हटाकर शेड्यूल-एच-1 में शामिल किया है। पहले स्वाइन फ्लू दवा के शेड्यूल-एक्स में होने से इसके लिये अलग से लायसेंस दिया जाता था। यह दवा दूसरी दवाओं के साथ न रखते हुए लायसेंस प्राप्त अस्पतालों में तालाबंद रखी जाती थी। अब एच-1 में शामिल होने से फुटकर दवा विक्रेता भी इसे रख सकेंगे और आवश्यकता होने पर मरीज के परिजन डॉक्टर के पर्चे पर केमिस्ट से खरीद सकेंगे। दुकानदार के लिये अलग से लायसेंस लेने की आवश्यकता नहीं होगी। लायसेंस की बाध्यता समाप्त होने से स्टॉकिस्ट अब आसानी से होलसेल डीलर से दवा खरीद सकेंगे। भोपाल के गर्ग मेडिकल स्टोर के श्री सुमित अग्रवाल ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इससे स्वाइन फ्लू मरीजों को त्वरित लाभ मिलेगा। छतरपुर के केमिस्ट श्री सुनील चौबे ने कहा कि स्वाइन फ्लू मरीज को बहुत तेजी से प्रभावित करता है। ऐसे में दवा की सहज उपलब्धता स्वाइन फ्लू जैसी खतरनाक बीमारी के मुकाबले के लिये वरदान सिद्ध होगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

खिचड़ी सेवा

गुरूद्वारा श्री गुरूतेग बहादुर साहेब साकेत नगर द्वारा प्रतिदिन भोपाल एम्स में भर्ती मरीजों के परिजन को नि:शुल्क खिचड़ी वितरित की जायेगी।  तकनीकी शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) स्कूल शिक्षा एवं श्रम राज्य मंत्री  दीपक जोशी ने खिचड़ी सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने सिख समाज द्वारा संचालित लंगर व्यवस्था की भी सराहना की। श्री जोशी ने कहा कि मनुष्य का जीवन परमार्थ और सेवा के लिए है। सिख समुदाय इस अवधारणा से सेवा कार्यों में सदैव सबसे आगे रहा है। डायरेक्टर एम्स डॉ. मधुसूदन नागरकर ने कहा कि खिचड़ी-सेवा में संस्थान द्वारा पूरा सहयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संस्थान में गरीब हो या अमीर, सभी का इलाज और देखभाल समान रूप से की जाती है। इस दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधि और सिख समाज के प्रतिनिधि उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

choti kating

सागर जिले के बम्होरी शाहपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक महिला की चोटी कटने का मामला सामने आया है। महिला कल्लो बाई को बदहवासी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद महिला के सिर में दर्द हो रहा था और उसके चेहरे पर भी खरोंच के निशान हैं। जानकारी के मुताबिक कल्लो बाई पति धनसिंह सेन के अनुसार वे सुबह घर का काम कर रहीं थी। इस दौरान परिवार को खाना खिलाने के बाद वे जैसे ही बाहर निकली इसी दौरान किसी ने पीछे से बाल नोच लिए। पीछे मुडकर देखा तो कोई नहीं था। परिवार वालों का कहना है कि उन्हें तेज चिल्लाने की आवाज आई, इसके बाद जैसे ही वे बाहर निकले तो कल्लो बाई ने बताया कि किसी ने उसके बाल काट लिए है। घटना के बाद वो कुछ देर तक बेहोश हो गई। जिसके परिजन उसे लेकर सानोधा थाना पहुंचे और वहां से 108 एंबुलेंस द्वारा उसे अस्पताल भेजा गया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मंत्री रूस्तम सिंह

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री रूस्तम सिंह ने लोगों से अपील की है कि यदि निजी अस्पताल की जाँच में डेंगू पाया जाता है तो उसकी पुष्टि शासकीय चिकित्सालय में अलाइजा टेस्ट से अवश्य करवायें। श्री सिंह ने कहा ठंड लगकर तेज बुखार, सिरदर्द, शरीर पर चकत्ते और उल्टी आये तो चिकित्सक की सलाह अवश्य लें। सलाह अनुसार शासकीय अस्पताल में रक्त की जाँच करवायें। पानी जमा न रहने दें श्री सिंह ने कहा कि डेंगू का मच्छर साफ पानी में पनपता है और दिन में काटता है। अत: अपने घर में कूलर, टायर, पुराने मटके आदि में लम्बे समय तक पानी जमा न रहने दें। दिन में पूरी आस्तीन के कपड़े पहने। श्री सिंह ने कहा कि कूलर में एक चम्मच सरसों का तेल डाल दें इससे पानी के ऊपर तेल की परत जमने से लार्वा नहीं उत्पन्न होता है। अधिक तरल पदार्थ पियें बुखार आने पर अधिक से अधिक तरल पदार्थ जैसे पानी, दूध, मट्ठा, जूस आदि का अधिक से अधिक सेवन करे। बुखार के दौरान पूरे शरीर पर पानी की पट्टियाँ रखें। शरीर पर चकत्ते होने पर मरीज को तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाकर इलाज करवायें। खून में प्लेटलेट्स की संख्या कम होने पर भी न घबरायें। पैरासिटामोल को छोड़कर कोई भी अन्य दर्द निवारक दवा का सेवन न करें। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज भी प्रदेश में स्वाईन फ्लू, डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया की समीक्षा की गई। स्वास्थ्य, आयुष, गैस राहत त्रासदी और नगरीय प्रशासन विभाग की समन्वित टीमें लार्वा विनिष्टीकरण करने के साथ ही इन बीमारियों पर नजर रख रही हैं। 3 अगस्त को डेंगू के 9, चिकनगुनिया और स्वाईन फ्लू के एक-एक संदिग्ध मरीज का टेस्ट किया गया जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। प्रदेश में जनवरी से अब तक डेंगू के कुल 22 मामले सामने आये हैं जिनमें भोपाल जिले के 10, जबलपुर के 9, पन्ना, डिण्डोरी और दमोह का एक-एक मामला शामिल है। डेंगू से वर्ष 2017 में कोई मृत्यु नहीं हुई है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या

छिंदवाड़ा जिला कोर्ट परिसर में पेशी पर आए भाजपा नेता मोहम्मद इखलाक की प्रशांत साहू और उसके तीन साथियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मामला गैंगवार का बताया जा रहा है। घटना के बाद शहर में तनावपूर्ण स्थिति बनने के बाद जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है। जानकारी के मुताबिक भाजपा के पूर्व अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मोहम्मद इखलाक पर शिवसेना नेता नरेंद्र पटेल पर प्राणघातक हमला करने का आरोप लगा था। इसी मामले में पुलिस उसे पेशी के लिए दोपहर एक बजे कोर्ट लेकर पहुंची। जैसे ही वे पीछे के गेट से अंदर घुसे इस दौरान वहां मौजूद प्रशांत साहू और उसके साथियों ने इखलाक पर तीन गोलियां चलाई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कोर्ट परिसर में हुई इस घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हत्या की खबर जैसे ही शहर में फैली माहौल तनावपूर्ण हो गया। इखलाक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया है, जिसके बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। उधर एहतियातन शहर में दुकानें बंद करवा दी गई हैं। पुलिस अगर थोड़ी सी सतर्कता बरतती तो इस घटना को रोका जा सकता है। जब इखलाक पर हमला हुआ तो गोली चलाने वाला कोर्ट परिसर के अंदर उसके पास खड़ा था। इससे सुरक्षा पर सवाल खड़े होने लगे हैं, आखिर कोर्ट परिसर में हथियार लेकर कोई कैसे घुस गया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

ग्रीन गणेश

     पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को) भोपाल की टीम ने आज उज्जैन के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महाराजवाड़ा में उज्जैन संभाग के मास्टर-ट्रेनर्स, विद्यार्थी, मूर्तिकार और प्रतिभागियों को मिट्टी से गणेश बनाने का प्रशिक्षण दिया। एप्को के अधिकारियों और स्थानीय पर्यावरणविद श्री राजेन्द्र सिंह और श्री राजीव पाहवा ने लोगों को पीओपी प्रतिमा विसर्जन से होने वाले दुष्प्रभावों से अवगत कराया। एप्को भोपाल के सर्वश्री जे.पी. नामदेव, राजेश रायकवार, राजमणि वाजपेयी, एम.डी. मिश्रा, दिलीप चक्रवर्ती, मूर्तिकार द्वय श्री प्रशांत एवं श्रीमती अंजलि गोटीवाले, सुश्री अलका सहस्रबुद्धे ने गणेश प्रतिमा के लिये मिट्टी तैयार करना, प्रतिमा बनाना और प्राकृतिक रंगों से रंगने की कला का प्रशिक्षण दिया। प्रतिभागियों को बताया गया कि पीओपी प्रतिमा के रंगों से विषाक्त हुए जल के उपयोग से किडनी और फेफड़े प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है। एप्को टीम ने प्रतिभागियों को मिट्टी की गणेश प्रतिमा घर में ही या नगरीय निकायों द्वारा चिन्हित स्थलों पर ही विसर्जित करने की सलाह दी। अगले चरण में टीम उज्जैन के चार विद्यालयों और दो सार्वजनिक स्थलों पर मिट्टी से गणेश प्रतिमा निर्माण शिविर का आयोजन करेगी।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मुस्कान अहिरवार

मुख्यमंत्री  ने मुस्कान के जूनून और जज्बे को किया सम्मानित हमें आगे बढने से कोई नहीं रोक सकता मामा जी हमारे साथ हैं - मुस्कान    भोपाल में पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली मुस्कान अहिरवार का अपना पक्का पुस्तकालय होगा। अभी वो राजधानी की दुर्गानगर बस्ती में कच्चे मकान में पुस्तकालय चलाती हैं। बच्चों की शिक्षाप्रद 25 किताबों से उनका पुस्ताकलय 2016 में शुरू हुआ था। अब 1000 से ज्यादा किताबों से सज्जित हो गया है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहां अपने निवास पर मुस्कान अहिरवार का सम्मान किया और उन्हें दो लाख रूपये की सहायता राशि प्रदान की। साथ ही यह भी कहा कि जल्दी ही एक कमरे का पक्का पुस्तकालय बन जायेगा। मुख्यमंत्री के इस भावनात्मक उपहार से अभिभूत मुस्कान कहती हैं कि अब उन्हें और बस्ती के बच्चों को पढ़ने और आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। मामाजी हमारे साथ हैं। अब हमें अपना काम करना है। मामा जी की सरकार हमारे साथ है। मुस्कान ग्लोरियस हायर सेकेण्डरी स्कूल जहांगीराबाद में पढ़ती हैं। उनकी बड़ी बहन नेहा अहिरवार नवीं कक्षा में तात्या टोपे हायर सेकेण्डरी स्कूल में पढ़ती हैं। छोटा भाई विकास चौथी में मुस्कान के साथ ही स्कूल जाता है। आकाश पहली कक्षा में है। उनके चाचा राकेश कुमार घर में मदद करते हैं। उनका सेंटरिंग का काम है। मुस्कान के पिता मनोहर अहिरवार भी सेंटरिंग का काम करते थे। सात जुलाई को उनका निधन हो गया। मुस्कान बताती हैं कि पापा कहते थे कुछ करके दिखाओ । इसके लिये खूब पढ़ो। वो स्वयं डाक्टर बनना चाहती हैं। मुस्कान बताती हैं कि अभी रोज शाम पांच से सात बजे तक पुस्तकालय लगता है। करीब बीस पच्चीस बच्चे आते हैं। चटाई और दरी पर बैठना पड़ता है। कुछ बच्चे किताबें घर ले जाते हैं। फिर वापस कर देते हैं। मैं किताब के बारे में कुछ सवाल पूछ लेती हूँ जिससे यह पता चल जाता है कि बच्चे ने किताब पढ ली है। एक रजिस्टर है जिसमें सारा हिसाब रहता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुस्कान जैसी बेटियों के काम को पूरा समाज आगे बढ़ाये तो स्थितियां बदलते देर नहीं लगेगी। सरकार की ओर से हर प्रकार की सहायता दी जायेगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

सशक्त परिवार सशक्त देश

मुख्यमंत्री  चौहान ने किया संकल्प पत्र का विमोचन रक्षा बंधन पर बहनें अपने भाइयों से सभी प्रकार के नशे से दूर रहने का वचन मांगेगी। संचालनालय महिला सशक्तिकरण ने इसके लिये अनूठी पहल की है। “ सशक्त परिवार सशक्त देश ’’ पहल के अंतर्गत पूरे प्रदेश में सकल्प पत्र भेजे जा रहे है। सभी सांसदों, विधायकों, जिला पंचायत, जनपद पंचायत अध्यक्षों, महापौर, पार्षद, कालेज स्कूलों तक पहंचाये जा रहे है। सभी भाइयों तक यह संकल्प पत्र पहुंचेगा। इसे बहनों की पूजा की थाली में रखना होगा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गत दिवस मंत्रालय में संकल्प पत्र का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने नवाचारी पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों से बने उद्देश्य पूरे होते हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस इस अवसर उपस्थित थी।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

धरने पर जज आरके श्रीवास

    जबलपुर हाईकोर्ट के विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी और अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश आरके श्रीवास मंगलवार सुबह मप्र हाईकोर्ट की इमारत के गेट नंबर तीन के सामने धरने पर बैठ गए। पहले वे परिसर के अंदर सत्याग्रह पर बैठना चाहते थे, लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। मप्र हाईकोर्ट के 61 साल के इतिहास में यह पहला मामला जब किसी एडीजे ने सत्याग्रह किया है। जज श्रीवास ने 15 महीने में 4 बार तबादल किए जाने के विरोध में सत्याग्रह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य न्यायाधीश और रजिस्ट्रार जनरल को अपने साथ हुए अन्याय से अवगत कराने के बावजूद हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से अब तक कोई भी सकारात्मक रिस्पांस सामने नहीं आया। उनका कहना है कि हर 3 महीने में ट्रांसफर से परिवार परेशान हो गया है। इस बार जैसे-तैसे जबलपुर के क्राइस्ट चर्च स्कूल में बच्चे का एडमिशन करवाया था। एक को पढ़ाई के लिए नीमच में छोड़ना पड़ा, क्योंकि वहां से भी तबादला कर दिया गया था। एडीजे के पक्ष में बार के वकील भी साथ आने लगे हैं। कड़ी धूप में बैठकर धरना दे रहे जज के लिए वकीलों ने छाते मंगवाए। जज का कहना है कि न्याय नहीं मिला तो वे धरने के बाद अनशन करेंगे। महज 15 माह में चौथा तबादला हाईकोर्ट की ट्रांसफर पॉलिसी के सर्वथा विपरीत है। इससे यह साफ होता है कि एकरूपता को पूरी तरह दरकिनार करके मनमाने तरीके से भाई-भतीजावाद के आधार पर तबादले किए जा रहे हैं। इसलिए बजाए झुकने के संघर्ष का रास्ता चुना गया। मुझे अब तक नीमच में ज्वाइन कर लेना था, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया। इसके स्थान पर नौकरी को दांव पर लगाकर सत्याग्रह की राह पकड़ ली है। यदि मुझे गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए तो जेल जाने तक तैयार हूं। लेकिन अन्याय किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करूंगा।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

शिवराजसिंह मंत्रि-परिषद

महाधिवक्ता को पुनरीक्षित मानदेय स्वीकृत  मंत्रि-परिषद के निर्णय  मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की अध्यक्षता में आज हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में देवास में उद्योगों को जल प्रदाय करने के लिए स्विस चैलेंज प्रक्रिया में पुनर्संरचित योजना के तहत विकासकर्ता का चयन करने की अनुमति दी गयी। इस संबंध में सभी कार्यवाहियां एमपी एसआईडीसी लिमिटेड द्वारा की जायेगी। मंत्रि-परिषद ने महाधिवक्ता मध्यप्रदेश/अतिरिक्त महाअधिवक्ता/ उप महा अधिवक्ता/ शासकीय अधिवक्ता एवं उप शासकीय अधिवक्ता जबलपुर, इंदौर एवं ग्वालियर में पदस्थ विधि पदाधिकारियों, जिनकी नियुक्ति मध्यप्रदेश शासन की ओर से माननीय उच्च न्यायालय में शासन का पक्ष समर्थन के लिए की जाती है, को देय मानदेय में पुनरीक्षण की स्वीकृति दी। अब महाधिवक्ता को पुनरीक्षित निश्चित मासिक मानदेय 1 लाख 80 हजार, अतिरिक्त महाधिवक्ता को 1 लाख 75 हजार, उप महाधिवक्ता को 1 लाख 60 हजार, शासकीय अधिवक्ता को 1 लाख 25 हजार और उप शासकीय अधिवक्ता को 1 लाख रुपए मिलेगा। मंत्रि-परिषद ने मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग में प्रधान आरक्षक के चार पदों के सृजन की मंजूरी दी। इनका वेतनमान रुपए 5200-20200+2400 ग्रेड पे होगा। मंत्रि-परिषद ने मंत्रालय के आठ तकनीकी कर्मचारियों को मंत्रालय के सहायक ग्रेड-3 के समान एक अप्रैल 2006 से द्वितीय समयमान वेतनमान रुपए 5500-9000 स्वीकृत करने की मंजूरी दी। मंत्रि-परिषद ने मध्यप्रदेश मंत्रालय में कार्यरत दफ्तरी को देय विशेष वेतन राशि 50 रुपए को पुनरीक्षित कर 250 रुपए प्रतिमाह करने की मंजूरी दी है। मंत्रि-परिषद ने किसान-कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के अधीन भारत सरकार सहायतित नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन एंड टेक्नालॉजी के सबमिशन ऑन एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन 'आत्मा' को वर्ष 2017-18 में योजना एवं स्वीकृत कुल 1358 पदों की निरंतरता की स्वीकृति देने का निर्णय लिया। मंत्रि-परिषद ने मध्यप्रदेश राज्य सहकारी तिलहन उत्पादक संघ के सेवायुक्तों के राज्य शासन के विभिन्न विभागों में संविलियन की योजना में वृद्धि करने का निर्णय लिया। यह वृद्धि संविलियन के लिए शेष 260 सेवायुक्तों के लिए 10 अगस्त 2017 से छ: माह बढ़ाकर 10 फरवरी 2018 की गयी है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

लोक शिक्षण संचालनालय

  जिले में सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में समिति गठित  मध्यप्रदेश में वर्ष 2013-14 में सीधी भर्ती प्रक्रिया के अन्तर्गत सरकारी स्कलों में 42 हजार 88 संविदा शाला शिक्षकों की नियुक्ति की गई थी। नियुक्त किये गये। संविदा शाला शिक्षकों को कार्य करते हुए 3 वर्ष से अधिक की सेवा अवधि हो चुकी है। लोक शिक्षण संचालनालय ने संविदा शाला शिक्षक को अध्यापक संवर्ग के पद पर नियुक्त करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय ने समस्त जिला कलेक्टर्स और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश जारी किये है। तीन वर्ष की संविदा नियुक्ति की कालावधि पूरी कर चुके संविदा शाला शिक्षकों को अध्यापक संवर्ग में नियुक्ति की पात्रता के संबंध में गठित छानबीन समिति निर्धारित मापदंडों की जाँच करेगी। छानबीन के बाद ही पात्र पाये जाने पर अध्यापक संवर्ग में नियुक्ति की जायेगी। संविदा शाला शिक्षक श्रेणी-1 को वरिष्ठ अध्यापक, संविदा शाला शिक्षक-2 को अध्यापक और संविदा शाला शिक्षक श्रेणी-3 को सहायक अध्यापक के रूप में अध्यापक संवर्ग के वेतनमान के न्यूनतम पर नियुक्त किया जायेगा। आगामी वेतन वृद्धि की तारीख एक वर्ष की सेवा पूरी करने के बाद देय होगी। जिले में गठित छानबीन समिति के अध्यक्ष जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी होंगे। समिति में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, जिला शिक्षा अधिकारी अथवा सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण समिति के सदस्य सचिव होगे। समिति में अनुसूचित जाति अथवा जनजाति प्रवर्ग के एक अधिकारी को भी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय ने इस संबंध में संबंधित जिला कलेक्टर्स को नियत समय में आवश्यक कार्यवाही करने के लिये कहा है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

 एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य सरकार वनवासियों के हितों का पूरा-पूरा ख्याल रखेगी। राज्य सरकार ने उनके हितों में अनेक निर्णय लिये हैं। वनवासियों को वनोपज का उचित मूल्य मिल सके, इसके लिये राज्य सरकार महुआ और अचार की गुठली जैसी वनोपज की समर्थन मूल्य पर खरीदी कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में तेंदूपत्ता संग्राहकों को वर्ष 2015-16 में बोनस का लगभग 71 करोड़ रुपये वितरित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री  चौहान सतना जिले के मझगवां विकासखण्ड के बरौंधा में तेंदूपत्ता संग्राहकों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने संग्राहकों को अपने हाथों से जूते-चप्पल पहनाकर और पानी की बॉटल देकर चरण पादुका योजना की शुरूआत की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में महुआ फूल की खरीदी भी 30 रुपये प्रति किलो की दर पर की जा रही है। उन्होंने कहा कि मझगवां के वन क्षेत्र में अचार, महुआ और करंज जैसी कई तरह की वनोपज पैदा होती है। इनकी खरीदी के लिये वन विभाग बरौंधा, कौहारी, पछीत और पाथरकछार में 4 खरीदी केन्द्र खोलेगा। गरीबों की आवास समस्या का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पक्का मकान देने की योजना में सतना जिले में 23 हजार और वन ग्रामों में 6000 मकान स्वीकृत किये गये हैं। वन क्षेत्र में इस वर्ष 5000 पक्के मकानों का विशेष पैकेज दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाने के संकल्प के तहत पाथरकछार में 30 करोड़ 64 लाख रुपये के तालाब और अन्य ग्रामों में सिंचाई तालाब बनाकर पानी की व्यवस्था की जायेगी। क्षेत्र में 5000 कपिलधारा के कुएँ भी बनाये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिये स्व-सहायता समूह बनाये जायेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस वनवासी क्षेत्र में 50 कस्टम हायरिंग केन्द्र खोले जाने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि सरकारी हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूलों में फर्नीचर की व्यवस्था की जायेगी। पहाड़ी अंचल के इन गाँव में दीनदयाल चलित अस्पताल की व्यवस्था भी की जायेगी। उन्होंने क्षेत्र के हाईस्कूल को हायर सेकेण्डरी के रूप में उन्नयन करने की बात भी कही। मुख्यमंत्री ने वनोपज और बाँस शिल्प की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सतना नगर में सुभाष पार्क से जगतदेव तालाब तक पहुँची काँवर यात्रा में शामिल काँवरियों पर पुष्प-वर्षा कर मंगल कामना की। इस मौके पर वन मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार, उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, प्रभारी मंत्री श्री ओमप्रकाश धुर्वे, सांसद श्री गणेश सिंह एवं स्थानीय जन-प्रतिनिधि भी मौजूद थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

सरदार सरोवर परियोजना

  बड़वानी सरदार सरोवर परियोजना के डूब क्षेत्र प्रभावितों के लिए दिल्ली से राहत भरी खबर है। सोमवार को पुर्नवास को लेकर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई में मुख्य न्यायधीश ने अंतरिम फैसला सुनाते हुए 8 अगस्त तक डूब क्षेत्र में यथास्थिति रखने के निर्देश दिए है। नर्मदा बचाओ आंदोलन की मेधा पाटकर ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में विस्तृत सुनवाई 8 अगस्त को होगी। जरूरत पड़ने पर माननीय न्यायालय पुनर्वास की तारीख और आगे बढ़ा सकता है। इसके पहले सुप्रीम कोर्ट द्वारा सरदार सरोवर परियोजना के डूब क्षेत्र में आज तक सारे गांवों को खाली करना था। पूर्ण पुनर्वास के लिए तय की गई डेडलाइन का सोमवार अंतिम दिन था। जिसके बाद से ही नर्मदा बचाओ आंदोलन, उनसे जुड़े डूब प्रभावितों ने तैयारियां तेज कर दी थी। रविवार को भी डूब प्रभावितों ने बड़वानी में कफन आंदोलन किया था और धार जिले के चिखल्दा में जल सत्याग्रह। चिखल्दा में ही नर्मदा बचाओ आंदोलन नेत्री मेधा पाटकर सहित 12 लोगों का अनिश्चितकालीन अनशन सोमवार को भी जारी रहा है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

संत शिरोमणि रविदास

मैहर में संत शिरोमणि रविदास जी का भव्य मंदिर निर्माण तय समय में पूरा होगा   मुख्यमंत्री चौहान द्वारा संत रविदास आश्रम में समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित   मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने मैहर में संत रविदास आश्रम पहुँचकर मंदिर में दर्शन किये और ब्रम्हलीन गुरू परमेश्वर प्रकाश जी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने आश्रम परिसर में संत शिरोमणि रविदास जी के भव्य मंदिर के निर्माण कार्य का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप मंदिर का निर्माण दो करोड़ रूपये लागत से कराया जा रहा है। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री ओम प्रकाश धुर्वे, सांसद श्री गणेश सिंह, विधायक श्री नारायण त्रिपाठी, श्री रमेश पाण्डेय बम बम महाराज, जन-प्रतिनिधिगण सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी के चरणों में प्रणाम करने यहां आया हूँ। संत जी का भव्य मंदिर बनेगा। मंदिर निर्माण का कार्य तय समय में पूरा होगा। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रदेश में संत रविदास महाकुम्भ का आयोजन होगा। स्थल का चयन विचार-विमर्श के बाद तय होगा। मुख्यमंत्री ने संत रविदास आश्रम में पीपल का पौधा रोपित किया। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के सतना आगमन पर स्थानीय हवाई पट्टी पर आयुष एवं जल-संसाधन राज्य मंत्री श्री हर्ष सिंह, सांसद श्री गणेश सिंह, महापौर सुश्री ममता पाण्डेय, श्री नरेन्द्र त्रिपाठी, जन-प्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने आत्मीय स्वागत किया।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मुख्यमंत्री चौहान

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान को एनएचडीसी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री एम.ए.जी अंसारी ने आज वर्ष 2016-17 का लाभांश चैक भोपाल मुख्यमंत्री निवास में सौंपा। इस अवसर पर बताया गया कि मध्यप्रदेश शासन और एनएचपीसी लिमिटेड का संयुक्त‍उद्यम एनएचडीसी लिमिटेड है। आलोच्य अवधि में 374 करोड़ 46 लाख 24 हजार रूपये मध्यप्रदेश शासन का लाभांश है। उल्लेखनीय है कि एनएचडीसी लिमिटेड की वर्ष 2000 में स्थापना हुई थी। यह मध्यप्रदेश राज्य का सबसे बड़ा जल विद्युत उत्पादन निगम है। इसकी दो परियोजनाएँ संचालित हैं। इंदिरा सागर एक हजार मेगावॉट और ओंकारेश्वर 520 मेगावॉट की परियोजनाएँ है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

कृष्ण जन्माष्टमी

    राजस्व, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने तीन कार्यों का भूमि-पूजन किया। श्री गुप्ता ने वार्ड 27 में एलआईजी 173 के सामने कोटरा में सी.सी. रोड और वार्ड 26 में शासकीय विद्यालय 25वीं बटालियन की वाउण्ड्रीबाल का भूमि-पूजन किया। उन्होंने कमला नगर थाने के पास मैदान में मटकी फोड़ प्रतियोगिता के लिए भी भूमि-पूजन किया। विजेता को मिलेगा 51 हजार रुपये राजस्व मंत्री श्री गुप्ता के कहा कि कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर 16 अगस्त को होने वाली मटकी फोड़ प्रतियोगिता में विजेता टीम को 51 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन लोगों को जोड़ते हैं। उन्होंने प्रतियोगिता स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये। इस दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

ngt

    भोपाल में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल(एनजीटी) के सम्मेलन में मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के जजों सहित कई पर्यावरणविद शामिल हुए। इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत वर्ष 2016-17 में किए गए स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत देश में पहला स्थान प्राप्त करने व पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर इंदौर महापौर मालिनी गौड़ और आयुक्त मनीष सिंह को पुरस्कृत किया गया। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देशभर में हरियाली और प्रदूषण रोनके लिए एनजीटी ने बहुत अच्छा काम किया है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर पर्यावरण को सुरक्षित रखाना है तो एनजीटी को और कड़े कदम उठाने होंगे। मध्यप्रदेश के लोग पर्यावरण प्रेमी है। सीएम ने कहा कि पेड़ों में तुलसी, आवंला, बरगद और पीपल की पूजा की जाती है। यह पर्यावरण बचाने का संदेश है। छत्तीसगढ़ के सीएम डॉ. रमन सिंह ने कहा कि पर्यावरण बचाने के लिए हम दूसरों से उम्मीद करते हैं कि वो नियम फॉलो करे, लेकिन खुद नहीं करते। उन्होंने कहा कि गंगा में डुबकी लगाकर हम खुदको पवित्र समझते हैं, लेकिन नदियों का जल कितना प्रदूषित हो गया है। वृक्षारोपरण क्या किया जाए इस पर भी ध्यान देना होगा।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

अर्चना चिटनिस

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा है कि प्रदेश में कुपोषण नियंत्रण के लिये महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ-साथ कृषि और इससे संबंधित विभागों को समन्वित प्रयास करने होंगे। श्रीमती चिटनिस पोषण परिपूर्ण ग्राम की अवधारणा के क्रियान्वयन के लिए विशेषज्ञ समूह की बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती चिटनिस ने कहा कि गाँव में कृषि एवं अनुषांगिक गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीण आवश्यकताओं को स्‍थानीय उपज से पूरा कर कुपोषण से निजात दिलायी जा सकेगी। उन्होंने बताया कि इस योजना पर कार्य शुरू कर दिया गया है। कृषि विज्ञान केन्द्रों के समन्वय से प्रत्येक परियोजना में एक ग्राम को पोषण परिपूर्ण ग्राम के रूप में विकसित करने की योजना है। इस अवसर पर जिलों से आए कृषि वैज्ञानिकों ने कार्य-योजना का प्रस्तुतिकरण किया। बैठक में प्रमुख सचिव महिला एवं बाल विकास श्री जे.एन. कंसोटिया, आईसीडीएस प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुश्री निधि निवेदिता, कृषि विज्ञान केन्द्र जोन-7 अटारी के निदेशक कृषि वैज्ञानिक श्री अनुपम मिश्र, संचालक कृषि उद्यानिकी, पशुपालन विभाग के अधिकारी मौजूद थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

दाल मिल

    मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से आज यहां मुख्यमंत्री निवास में दाल मिल एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। इस अवसर पर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री संजय पाठक भी उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

पुलिस और एम.आई.टी. के मध्य हुआ एम.ओ.यू

मुख्यमंत्री चौहान के समक्ष पुलिस और एम.आई.टी. के मध्य हुआ एम.ओ.यू. मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के समक्ष मध्यप्रदेश पुलिस और विश्व के उत्कृष्टतम विश्वविद्यालयों में से एक मैसाच्यूसेट इस्टीट्यूट ऑफ टैक्नॉलाजी के मध्य समझौता आज मुख्यमंत्री निवास में हस्ताक्षरित हुआ। प्रदेश पुलिस को और अधिक जनोन्मुखी बनाने के लिये संस्थान द्वारा शोध कार्य किया जायेगा। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक श्री ऋषि कुमार शुक्ला और मैसाच्यूसेट इस्टीट्यूट ऑफ टैक्नॉलाजी शोध संस्थान के श्री अब्दुल लतीफ ज़मील, गरीबी उन्मूलन एक्शन लैब की दक्षिण एशियाई प्रमुख सुश्री शोभनी मुखर्जी ने समझौते पर हस्ताक्षर किये। इस मौके पर पुलिस अधिकारी, संस्थान के प्राध्यापक और शोधकर्ता उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में सामुदायिक पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के निरंतर प्रयास हो रहे हैं। इस दिशा में वर्ष 2009 से जनसुनवाई शुरू की गई। प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण की प्रभावी पहल के लिए पुलिस बल में उनके लिए 30 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री ने संस्थान के साथ हुये एम.ओ.यू. पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शोध कार्य निष्पक्ष और निरपेक्ष रूप से किया जाये। अध्ययन के निष्कर्ष पुलिस व्यवस्था को अधिक बेहतर और मजबूत बनाने में सहयोगी हों। पुलिस महानिदेशक श्री ऋषि कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रदेश की पुलिस व्यवस्था को और अधिक बेहतर तथा मज़बूत बनाने के लिये शोध का कार्य-क्षेत्र जनता एवं पुलिस के मध्य संवाद, पुलिस प्रतिक्रिया-प्रक्रिया और पुलिस बल में महिलाओं के एकीकरण पर केन्द्रित होगा। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव गृह श्री के. के. सिंह, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री अशोक बर्णवाल, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री राजीव टंडन और श्रीमती अनुराधा शंकर सिंह, प्रोफेसर वर्जीनिया विश्वविद्यालय श्री संदीप सूथांकर, प्रोफेसर हावर्ड विश्वविद्यालय श्री अक्षय मंगला, प्रोफेसर विज़नर वर्जीनिया सुश्री ग्रैब्रीला क्रूक्स, प्रोजेक्ट ऑफीसर जे.पी.ए.लैब दक्षिण एशिया श्री विष्णु पदमाभन, शोध सहायक श्री अंशुमान भार्गव उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 उमाशंकर गुप्ता

राजस्व मंत्री ने पूर्व राष्ट्रपतिकलाम के चित्र पर माल्यार्पण किया  राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री  उमाशंकर गुप्ता ने पूर्व राष्ट्रपति श्री ए.पी.जे अब्दुल कलाम की पुण्य तिथि पर कोटरा में उनके छाया-चित्र पर माल्यार्पण किया। श्री गुप्ता ने कहा कि श्री कलाम के कार्य अविस्मरणीय और प्रेरणादायक हैं। विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उनका योगदान उल्लेखनीय है। इस दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।  रामनगर में स्कूल बाउण्ड्रीवाल का भूमि-पूजन राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने वार्ड 25 स्थित रामनगर में स्कूल की बाउण्ड्रीवाल और शेड निर्माण के लिए भूमि-पूजन किया। श्री गुप्ता ने रहवासियों को शासन की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। इस दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री द्वारा निर्माण कार्यों की ऑनलाइन समीक्षा  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्माण विभागों को निर्देशित किया है कि कार्यों की गुणवत्ता, निर्माण अवधि आदि के महत्वांकाक्षी लक्ष्य निर्धारित कर कार्य किये जायें। श्री चौहान आज मंत्रालय में प्रगति ऑनलाइन के दौरान निर्माण कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। ऑनलाइन समीक्षा में मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आदिम जाति कल्याण विभाग के प्रकाशन 'समझ झरोखा' का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के दौरान निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति, कार्य की पूर्णता और गुणवत्ता के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने आदिम जाति कल्याण विभाग के निर्माणाधीन कन्या शिक्षा परिसरों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री को बताया गया कि प्रदेश के 28 जिलों में 65 परिसरों का निर्माण किया जाना है। कुल 52 स्थलों पर निर्माण कार्य प्रारम्भ हो गये हैं। मुख्यमंत्री ने उपयुक्त भूमि की अनुपलब्धता की जानकारी मिलने पर संबंधित जिलों के कलेक्टरों और परियोजना क्रियान्वयन इकाई से सीधा संवाद किया। उन्होंने अधिकारियों को एक सप्ताह में उपयुक्त भूमि चयन का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्यक्रम में सीधी जिले की ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना मझोली, उमरिया जिले की ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना मानपुर, कन्या शिक्षा परिसर, बैतूल-खंडारा-आमला-बोरदेहि-बांसखापा-नागदेव मंदिर रोड, खमरपानी-सावरनी-लोधीखेड़ा-रेमंड चौक रोड, निवारी-सेंद्री रोड, बेनजीर पैलेस का हेरिटेज होटल में रूपांतरण, पूर्व क्षेत्र में फीडर सेपरेशन, रीवा की अमृत योजना अंतर्गत सीवरेज परियोजना और जबलपुर स्टेट कैंसर इंस्टिट्यूट परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कार्य को समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिये।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

टी.पी.एस.रावत

कारगिल विजय दिवस पर आज सैनिक विश्राम गृह में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के संबंध में जनसमुदाय चल चित्र के माध्यम से विस्तृत जानकारी को दी गई। मुख्य अतिथि मेजर जनरल टी.पी.एस.रावत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सेनाएँ देश की सीमाओं और देशवासियों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह सक्षम हैं। विपरीत पस्थितियों में सेना ने बड़े धैर्य और साहस से पराक्रम का प्रदर्शन करते हुए कारगिल युद्ध में विजय हासिल की थी। यह युद्ध किसी अन्य देश की सेना द्वारा जीत पाना असंभव था। मेजर जनरल रावत ने बताया कि दुर्गम स्थल होते हुए भी हमारी सेना ने कारगिल युद्ध लड़कर दुश्मनों को परास्त किया। उन्होंने कहा कि हमारे सैनिक अपने जीवन का अधिकतम और स्वर्णिम समय देश की सेवा में सर्मपित करते हैं। हमें भी उनके प्रति सदैव अपनत्व और सहयोग की भावना रखना चाहिये। इस अवसर पर मेजर जनरल अशोक कुमार,कर्नल ओ.पी.मिश्रा,कर्नल वी.पी.त्रिपाठी,कर्नल प्रणव मिश्रा (से.नि.) ने 16500 फिट उंची बर्फीली पहाड़ी पर हुऐ कारगिल सहित अन्य युद्धों की परिस्थितियों,सेना की रणनीति आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। इस युद्ध में 8 जवान शहीद और 48 सैन्य कार्मिक घायल हुऐ थे। कारगिल में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि और राष्ट्रगान के उपरान्त कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम का संचालन कर्नल गिरिजेश सक्सेना तथा आभार प्रदर्शन कर्नल यशवंत के.सिंह ने किया। इस अवसर पर संचालक सैनिक कल्याण ब्रिगे.आर.एस. नोटियाल, भोपाल एक्स सर्विसेस लीग के अध्यक्ष कार्नल एस कुमार सहित सेवारत/सेवानिवृत्त सैन्य कार्मिक,उनके परिवारजन,शासकीय सेवक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मानसून

  मध्यप्रदेश में इस वर्ष मानसून में एक जून से 25 जुलाई तक 10 जिलों में सामान्य से 20 प्रतिशत से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश के 34 जिले ऐसे हैं जहाँ सामान्य वर्षा दर्ज हुई है। कम वर्षा वाले जिलों की संख्या 7 है। अभी तक सामान्य औसत वर्षा 378.6 मिमी दर्ज की गई है जबकि प्रदेश की सामान्य औसत वर्षा 366.0 मिमी है। सामान्य से अधिक वर्षा कटनी, रीवा, सतना, झाबुआ, खण्ड़वा, नीमच, रतलाम, दतिया, राजगढ़ और जबलपुर में दर्ज की गई है। सामान्य वर्षा वाले जिले छिंदवाड़ा, सिवनी, मण्डला, डिंडोरी, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, पन्ना, टीकमगढ़ छतरपुर, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, इंदौर, धार, अलीराजपुर, खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर, उज्जैन, मंदसौर, देवास, शाजापुर, मुरैना, भिण्ड, गुना, अशोकनगर, भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा, होशंगाबाद, हरदा और बैतूल हैं। कम वर्षा वाले जिले बालाघाट, शहडोल, अनूपपुर, आगर-मालवा, श्योपुर, ग्वालियर और शिवपुरी हैं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

ईशर जज आहलूवालिया

मप्र ने की शहरी प्रबंधन, नियोजन में सराहनीय प्रगति :ईशर जज आहलूवालिया  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शहरीकरण की प्रक्रिया को रोका नहीं जा सकता लेकिन बेहतर प्रबंधन संभव है। बेहतर प्रबंधन से शहर स्वर्ग बन जाते हैं। उन्होंने कहा कि गांव तेजी से शहर की ओर बढ़ रहे हैं। इससे शहरों के लिये चुनौतियाँ भी पैदा हो रही हैं। इसलिये बेहतर शहरी प्रबंधन और नियोजन पर ध्यान देना जरूरी हो गया है। श्री चौहान आज यहाँ प्रसिद्ध अर्थशास्त्री ईशर जज आहलूवालिया की किताब ‘हमारे शहरों का रूपांतरण’ का विमोचन कर रहे थे। इस किताब का प्रकाशन मंजुल प्रकाशन द्वारा किया गया है। इस अवसर पर पूर्व में कार्यरत योजना आयोग के तत्कालीन उपाध्यक्ष श्री मोंटेक सिंह आहलुवालिया एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। श्री चौहान ने कहा कि हाल के सफाई सर्वेक्षण में सौ शहरों में 22 मध्यप्रदेश के हैं। इनमें भी इंदौर प्रथम और भोपाल दूसरे स्थान पर है। प्रदेश के सात शहर स्मार्ट शहर की सूची में शामिल हैं। श्री चौहान ने हिन्दी में इस किताब के प्रकाशन का महत्व बताते हुये कहा कि यह शहरी निकायों, प्रबंधन से जुड़े प्रतिनिधियों, नीति निर्माताओं के लिये मार्गदर्शी साबित होगी। उन्होंने कहा कि सभी शहरी निकायों को यह किताब उपलब्ध करायी जायेगी। किताब की लेखिका ईशर जज आहलूवालिया ने शहरी प्रबंधन और नियोजन के क्षेत्र में मध्यप्रदेश द्वारा की गई प्रगति की सराहना करते हुये कहा कि मध्यप्रदेश स्मार्ट सिटी के लिये उपलब्ध फण्ड का बेहतर उपयोग कर रहा है। उन्होंने इंदौर में निजी और सार्वजनिक भागीदारी से शहर बस सेवा की परियोजना पर चर्चा करते हुये कहा कि भोपाल और इंदौर में शहरी यातायात में अनूठा काम हुआ है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिबद्धता से शहरीकरण की चुनौतियों का सामना करते हुये बेहतर प्रक्रिया और व्यवस्थायें स्थापित की हैं उनकी प्रेरणादायी कहानियाँ किताब में शामिल की गई हैं।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

अपर मुख्य सचिव रजनीश वैश

नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, अपर मुख्य सचिव रजनीश वैश ने कहा है कि नर्मदा नदी से मध्यप्रदेश में किसानों द्वारा खुद के साधनों से की जा रही सिंचाई पर रोक लगाने संबंधी कोई आदेश नहीं है। किसानों को नर्मदा नदी से पानी लेने का अधिकार पूर्व की तरह यथावत है। उन्होंने बताया कि जिन किसानों की विद्युत लाईन डूब में आयेगी, उन्हे नये उद्वहन स्थान पर पम्प मोटर के लिये विद्युत कनेक्शन प्राप्त करने का अधिकार सुरक्षित है। ऐसे किसानों को नये उद्वहन स्थान पर पूर्व की तरह ही विद्युत कनेक्शन प्रदान किया जायेगा। श्री वैश ने किसानों से अपील की है भ्रामक प्रचार से विचलित नहीं हों। साथ ही, अपने साथी किसानों को भी वस्तुस्थिति से अवगत करायें।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 शिवराज और नंदकुमार सिंह का पुतला जलाया

  ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में प्रदेशभर में प्रदर्शन हुआ। भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कमेटी दफ्तर के सामने कार्यकार्ताओं ने सीएम शिवराजसिंह चौहान और नंदकुमार सिंह चौहान का पुतला जलाया। इस दौरान वहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। इंदौर में राजवाड़ा पर कांग्रेसियों ने सीएम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। दतिया में कांग्रेसियों ने किला चौक से पहले तांगा स्टैंड पर पुतलों में आग लगा दी। इस दौरान पुलिस ने पुतला छीनने की भी कोशिश की। जबलपुर में कांग्रेस के प्रदर्शन में एक युवक बंदूक लेकर पहुंचा था, पुलिस उसे पकड़कर ले गई।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

दिव्यांगजन अधिनियम

भारत सरकार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा दिव्यांगजनों के लिए दिव्यांगजन अधिनियम प्रकाशित किया गया है। अधिनियम के तहत राज्य सरकारों से नियम बनाने की अपेक्षा की गई है। यह जानकारी दिव्यांगजन अधिनियम पर हुई कार्यशाला में दी गयी। कार्यशाला में राज्य सरकार द्वारा बनाये जाने वाले दिव्यांगजन अधिनियम के नियमों में जिन विभागों को शामिल किया गया है। उन्हें उनकी भूमिका से अवगत कराया गया। कार्यशाला में मुख्य रूप से स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, गृह, पुलिस, महिला एवं बाल विकास, राजस्व एवं अन्य उत्तरदायी विभाग के अधिकारी उपस्थित हुए। सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती नीलम शमी राव द्वारा कार्यशाला के उद्देश्य पर प्रकाश डाला गया। कार्यशाला में विशेषज्ञ के रूप में सेवा निवृत्त अपर मुख्य सचिव श्री एम.एम. उपाध्याय एवं सेवा निवृत्त प्रमुख सचिव श्री व्ही.के. बाथम ने दिव्यांगजन अधिनियम के नियम बनाने की दिशा में आवश्यक मार्गदर्शन दिया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

महाकाल की सवारी

  मुख्यमंत्री चौहान सपत्नीक पूजन-अर्चन में शामिल हुए श्रावण मास के तीसरे सोमवार पर भगवान श्री महाकाल की सवारी पुलिस बैण्ड एवं घुड़सवार दल के साथ से क्षिप्रा तट पर पहुँची। यहाँ पर क्षिप्रा के पवित्र जल से भगवान महाकाल का पूजन-अर्चन हुआ। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ पूजन में शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक डॉ. मोहन यादव, श्री अनिल फिरोजिया, श्री इकबालसिंह गांधी सहित गणमान्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। भगवान महाकालेश्वर की पालकी ने जैसे ही रामघाट पर प्रवेश किया, कड़ाबीन के धमाकों से रामघाट गुंजायमान हो गया। रामघाट एवं दत्त अखाड़ा घाट पर खड़े हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल की पालकी का जय महाकाल के नारे से स्वागत किया। श्रावण की फुहारों ने वातावरण में भक्तिरस घोल दिया। रामघाट पर पालकी को विश्राम देकर पालकी में विराजित चंद्रमौलेश्वर की मूर्ति का पूजन-अर्चन करने के बाद पुरोहितों द्वारा आरती की गई। लगभग 45 मिनिट तक चले इस क्रम के बाद पालकी पुन: निर्धारित मार्ग पर भ्रमण के लिये रवाना हुई।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

दलित अपमान पर विधानसभा में  हंगामा

  विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सोमवार को सदन में भाजपा ने दलित के अपमान पर लेकर हंगामा किया। भाजपा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी बातों के लिए माफी मांगने की मांग की। विधायक रामेश्वर शर्मा ने मांग रखी कि दलितों के अपमान के मामले में सिंधिया के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया जाए। इस दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोक हुई। सदन की प्रश्नोत्तरी में नरोत्तम मिश्रा का नाम आने पर भी हंगामा हुआ। विधायक सुंदरलाल तिवारी ने कहा कि पहले यह तक हो जाना चाहिए कि नरोत्तम मिश्रा विधायक हैं, या नहीं। इस पर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि उनका मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। सिंधिया ने नंदकुमार को भेजा मानहानी का नोटिस कांग्रेस नेता और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान को मानहानी का कानूनी नोटिस भेजा है। नंदकुमार ने अशोकनगर ट्रामा सेंटर के उद्धाटन को लेकर उन पर दलित के अपमान का आरोप लगाया था।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

रूक जाना नहीं

इस वर्ष 20 दिन में घोषित किया गया परीक्षा परिणाम   मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड परीक्षा मार्च 2017 में कक्षा 10 और कक्षा 12वीं में अनुर्त्तीण रहे छात्रों के लिये राज्य ओपन शिक्षा परिषद द्वारा 'रूक जाना नहीं' योजना से करीब 22 हजार छात्रों को आगे की कक्षाओं में पढ़ने का अवसर मिलेगा। इन छात्रों के लिये राज्य ओपन स्कूल ने 19 जून से 3 जुलाई तक परीक्षा आयोजित की। राज्य ओपन स्कूल ने इस योजना में रिकार्ड समय 20 दिन के भीतर परीक्षा परिणाम घोषित किया है। उत्तीर्ण छात्रों को आगे की कक्षाओं में प्रवेश दिलाने में सहयोग दिया जायेगा। रूक जाना नहीं योजना में असफल रहे कक्षा 10 के 4,198 और कक्षा 12 के 17 हजार 740 छात्रों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है। योजना में असफल रहे छात्रों के लिये एक और अवसर इस वर्ष नवम्बर और दिसम्बर माह में होने वाली परीक्षा में और दिया जायेगा। इसके लिये फार्म भरने की प्रकिया अगस्त माह के पहले सप्ताह से पुन: शुरू की जायेगी। रूक जाना नहीं योजना प्रदेश में वर्ष 2016 से स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रारंभ की थी। वर्ष 2016-17 में असफल रहे छात्रों के लिये 4 अलग-अलग चरणों में परीक्षा आयोजित की गई थी। इन परीक्षाओं में वर्ष 2016 की माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड की कक्षा 10 और कक्षा 12वीं के 86 हजार 23 छात्रों को बोर्ड परीक्षा पास करने में सफलता मिली थी। इस वर्ष के परीक्षा परिणाम मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा परिषद की वेबसाइट http://www.mpsos.nic.in/पर देखे जा सकते है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

सलीना सिंह

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती सलीना सिंह ने कहा है कि लोकतंत्र की सफलता में निर्वाचकों की भूमिका को देखते हुए निर्वाचन नामावली का शुद्ध और पारदर्शी होना जरूरी है। इसके लिये निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, जिला निर्वाचन अधिकारियों और प्रोग्रामर को विशेष ध्यान देना होगा। श्रीमती सिंह आज निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के ईआरओ नेट प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। कार्यक्रम में सभी 51 जिलों के अधिकारी उपस्थित थे। श्रीमती सलीना सिंह ने कहा कि ईआरओ नेट के माध्यम से अब सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बेहतर समन्वय से कार्य कर सकेंगे। इससे कार्य निष्पादन में और तत्परता आयेगी। इस अवसर पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री एस.एस. बंसल सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

2018 का चुनाव शिवराज सिंह चौहान

भोपाल में भाजपा कार्यसमिति की शनिवार को हुई बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और कार्यकार्ता इसमें शामिल हुए। कार्यसमिति ने राजनीतिक प्रस्ताव में जीएसटी लागू होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इसे लागू करने में सहयोग देने वाले दलों का आभार माना। राजनीतिक प्रस्ताव रामेश्वर शर्मा ने पेश किया, इसमें विधानसभा चुनाव के लिए 'अबकी बार-200 पार' का नारा दिया गया। इसके साथ ही प्रस्ताव में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में चुनाव लड़ने का जिक्र किया गया है। उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया ने कहा कि पहले एक बजरंगी बोला अब दूसरे बजरंगी को बुलाया है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि सदन का तापमान बढ़ गया है, मैंने पुराने रंग में भाषण दिया तो यहां आग लग जाएगी। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कहा कि कांग्रेस अब भारतीय राजनीति में अप्रासंगिक हो गई है। पार्टी के लिए हर चुनाव चुनौतीपूर्ण हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि मंदसौर में किसान क्रांति नहीं, दंगा हुआ था। जो मुठ्ठी भर लोगों ने किया था। आग लगाने के लिए कुछ लोग ही काफी हैं। मुट्ठी भर कांग्रेसियों ने किसान आंदोलन में आग लगाने की पूरी कोशिश कीः तोमर इस बैठक की खास बात यह रही कि यहां आने वाले नेताओं का स्वागत फूलों से नहीं बल्कि अंगोछा और पुस्तक देकर किया गया।। इसमें केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मंदसौर में हुई हिंसा के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार बताया। बैठक में उन्होंने कहा कि, किसान आंदोलन के दौरान मंदसौर में जो कुछ भी हुआ वह कांग्रेस की देन है। वह किसानों का नहीं बल्कि कांग्रेस का आंदोलन था। मुट्ठी भर कांग्रेसियों ने किसान आंदोलन में आग लगाने की पूरी कोशिश की थी। प्रभारी और सांसद विनय सहस्रुद्धे ने बैठक का शुभारंभ किया। बैठक में सीएम शिवराज सिंह, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास कुमार भगत, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, थावरचंद गेहलोत,फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रभात झा सहित प्रदेश भर लगभग 5 सौ पार्टी नेता शामिल हुए हैं।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

खनिज मंत्री राजेन्द्र शुक्ल

खनिज मंत्री राजेन्द्र शुक्ल रेत खनिज विपणन प्रक्रिया निर्धारण बैठक में  खनिज साधन मंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि मध्यप्रदेश में नदियों से रेत के वैज्ञानिक उत्खनन तथा विपणन की प्रभावी पारदर्शी व्यवस्था के लिये हुई कार्यशाला की अनुशंसाओं को शीघ्र अंतिम रूप दिया जाये। नीति को बेहतर से बेहतर बनाने के लिये 15 दिवस में प्रस्ताव तैयार किया जाये। श्री शुक्ल आज मंत्रालय में प्रदेश में रेत खनिज के उत्खनन और विपणन के संबंध में गठित समिति की अध्यक्षता कर रहे थे। श्री शुक्ल ने कहा कि नर्मदा तथा अन्य नदियों से खनिज के उत्खनन के संबंध में स्थायी समाधान होना चाहिये। उन्होंने कहा कि कार्यशाला के सभी निष्कर्षों को ध्यान में रखते हुए रेत खनिज की उत्खनन और विपणन की पारदर्शी व्यवस्था की नीति तैयार की जाये। खनिज मंत्री ने कहा कि नर्मदा नदी से रेत के उत्खनन के लिये सभी प्रभावी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए समग्र प्रतिवेदन शीघ्र तैयार किया जाये। श्री शुक्ल ने कहा कि कार्यशाला के निष्कर्षों के आधार पर प्रदेश में आदर्श रेत खनिज नीति बनेगी। उन्होंने कहा कि इससे देश के अन्य राज्यों को भी लाभ मिलेगा। बैठक में सचिव खनिज साधन श्री मनोहर दुबे ने कार्यशाला में विभिन्न सत्र में हुई चर्चा के निष्कर्षों की जानकारी दी। बैठक में प्रमुख सचिव नगरीय विकास श्री मलय श्रीवास्तव, उप सचिव खनिज श्री राकेश श्रीवास्तव, आई.आई.टी. खड़गपुर, (पश्चिम बंगाल) के प्रोफेसर श्री के.पाठक तथा प्रोफेसर श्री अभिजीत मुखर्जी, विभागाध्यक्ष पर्यावरण विज्ञान, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल श्री प्रदीप श्रीवास्तव, संचालक भौमिकी तथा खनिकर्म श्री व्ही.के. ऑस्टिन सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

mp नदियों का दोहन

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि खनन नीति का आधार पर्यावरण संरक्षण, सतत् विकास और मानवीय दृष्टिकोण होना चाहिये। रेत से राजस्व अर्जित करना सरकार की मंशा कतई नहीं है। श्री चौहान ने आज एप्को सभागार में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार का प्रयास है कि विकास के लिए रेत की सुलभ उपलब्धता हो। अवैध गतिविधियाँ बंद हों। नदियों का दोहन हो, शोषण नहीं। खनन दृष्टिकोण मानवीय हो। उन्होंने कहा कि इन्हीं उद्देश्यों पर आधारित खनन नीति निर्माण के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया है। श्री चौहान ने सरकार द्वारा खनन नीति निर्माण के विभिन्न स्वरूपों का चरणबद्ध उल्लेख किया और कार्यशाला में विचारणीय मुद्दों को रेखांकित किया। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि प्रदेश की खनन नीति का स्वरूप कार्यशाला के मंथन से निकला अमृत निर्धारित करेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर कहा कि प्रकृति पर केवल मानवमात्र का अधिकार नहीं है। जीव-जंतुओं, चल-अचल सभी तत्वों का समान अधिकार है। अत: प्रकृति के साथ संतुलित व्यवहार जरूरी है। ऐसा नहीं होने पर होने वाले आत्मघाती प्रभावों के संकेत पृथ्वी के तापमान में वृद्धि, अवर्षा, अनियमित वर्षा और प्राकृतिक आपदाओं के रूप में सामने आने लगे हैं। अनेक जीव-जंतु धरती से विलुप्त होने लगे हैं। महाशीर मछली सहित अनेक जीव-जंतु विलुप्ती के कगार पर है, उनके संरक्षण के प्रयास हो रहे हैं। संसार में सर्वत्र चिंता हो रही है। प्रदेश के नागरिकों ने पर्यावरण संरक्षण के लिये नर्मदा सेवा यात्रा के संकल्प और 12 घंटों में 7 करोड़ 13 लाख पौधे रोपकर इस दिशा में अपना फर्ज निभाया है। श्री चौहान ने कहा कि यह जरूरी हो गया है कि हम भावी पीढ़ी के लिए स्वस्थ वातावरण छोड़ें जिसमें सभी के लिये जीवन के समान अवसर हों। श्री चौहान ने कहा कि हमें प्रकृति से उतना ही लेना चाहिये जिसकी प्रकृति स्वयं भरपाई कर सके। नदी से हम उतनी रेत लें जिसकी वह स्वयं भरपाई कर सकें। पर्यावरण और विकास में संतुलन हमारी नीति का आधार हो। एक पक्षीय प्रयास उचित नहीं हैं। नदी से रेत उत्खनन अगर पूर्णत: बंद हो जाता है तो नदी में कटाव की समस्या आ जाती है। किनारे की उपजाऊ भूमि रेत में बदलने लगती है। इसी तरह विकास के लिये रेत की सहज उपलब्धता अंधाधुंध लाभार्जन प्रतिस्पर्धा को बढ़ाकर नदी के अस्तित्व के लिये संकट खड़ाकर देती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जरूरी है कि नीति ऐसी बने जो संतुलित और व्यवहारिक हो। खनन नीति से आर्थिक लाभ की प्रतिस्पर्धा उत्पन्न नहीं हो। अवैध गतिविधियां बंद हों। मानव हस्तक्षेप के अवसर नियंत्रित और न्यूनतम हों। प्रक्रियाएं पारदर्शी हों। दृष्टिकोण मानवीय हो। आम उपभोक्ता को रेत सस्ती दर पर सुलभ हो। रोजगार के नये अवसर सृजित हों। मुख्यमंत्री ने कार्यशाला के विशेषज्ञों का आव्हान किया कि खनन नीति पर समग्र और मानवीय परिप्रेक्ष्य में चिंतन करें। खनन की वैज्ञानिक प्रक्रिया हो, जो रोजगार के अवसर सृजित करने के साथ ही पारिस्थितिकी का संरक्षण करे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि कार्यशाला का चिंतन प्रदेश की खनन नीति निर्माण में सहयोगी होने के साथ ही पूरे देश की खनन नीति निर्माण में दिग्दर्शन करेगा। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष न्यायाधिपति श्री दिलीप सिंह ने कहा कि कार्यशाला का आयोजन अत्यंत सराहनीय पहल है। गहन चिंतन से खनिकर्म से संबंधित विभिन्न पहलुओं में सकारात्मक परिवर्तन आयेगा। कार्यशाला के निष्कर्ष सस्टेनबल पॉलिसी निर्माण में सहयोगी होंगे। उन्होंने प्रतिभागियों का आव्हान किया कि वे विषय विशेषज्ञ हैं। जमीनी हकीकतों से सीधे जुड़े हैं। उनके विचार अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। सब खुलकर विचार, सुझाव और शंकायें प्रस्तुत करें ताकि नदी प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था हो। पर्यावरण, राजस्व और उपभोक्ता हितों का प्रभावी संरक्षण हो। उन्होंने कहा कि विकास के लिए खनिकर्म जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी भावी पीढ़ी के लिये स्वस्थ पर्यावरण छोड़ना है। पर्यावरण और विकास में संतुलन होना चाहिए। विकास के लिए रेत के विकल्पों को भी तलाशा जाये। अवैध उत्खनन को प्रतिबंधित करने के लिए सम्बद्ध विभागों का तंत्र सुदृढ़ हो। मानीटरिंग प्रक्रिया मजबूत हो। खनन वैज्ञानिक तरीके से हो। खनन की अनुमति खनिज की उपलब्धता के आधार पर मिले। पर्यावरण अनुमतियाँ मौका मुआयना के बाद ही प्रदान करने आदि की व्यवस्थायें होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि खनन कैसे हो, कहाँ हो, कितना हो, इसके स्पष्ट दिशा-निर्देश होने चाहिए। खनिज संसाधन मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि कार्यशाला का आयोजन राज्य की खनन नीति का स्वरूप फूल-प्रूफ बनाने के मार्गदर्शी सिद्धांतों के निर्माण के लिए किया गया है। प्रयास है कि विकास कार्यों के लिए खनिज उपलब्ध हो। खनन का विपरीत प्रभाव नदी के स्वास्थ्य पर नहीं पड़े। जीव-जंतुओं के जीवन के लिए कोई खतरा पैदा नहीं हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रेत की उपलब्धता 7 करोड़ घनमीटर है। आवश्यकता 3 करोड़ घनमीटर की आँकलित की गई है। प्रयास है कि ऐसी नीति बने जो रेत हार्वेस्टिंग के अनुरूप हो। जितनी रेत बहकर आये, नदी से उतना ही उत्खनन हो। अवैध उत्खनन पूर्णत: प्रतिबंधित हो जाये। रेत के विपणन की व्यवस्था ऐसी हो जिससे आम उपभोक्ता को सस्ती दर पर रेत सुलभ करवाई जा सके । खनिज निगम अध्यक्ष श्री शिव चौबे ने कार्यशाला में आभार प्रदर्शन किया। संचालन श्री सुधीर कोचर ने किया। प्रारम्भ में अतिथियों का स्वागत रूद्राक्ष का पौधा और श्री अमृतलाल वेगड़ की पुस्तकों, सौंदर्य की नदी नर्मदा एवं अमृतस्थ नर्मदा भेंट कर किया गया। उद्घाटन सत्र में राज्य की खनन नीति पर तेलगांना संचालक भौमिकी एवं खनिकर्म श्री सुशील कुमार ने और छत्तीसगढ़ के संयुक्त संचालक भौमिकी एवं खनिकर्म श्री डी.महेशबाबू ने पावर प्वाइंट प्रेजेन्टेशन दिया। बताया गया कि कार्यशाला के दौरान समानांतर रूप से तीन तकनीकी सत्रों का आयोजन किया गया है। जिसमें विषयवार विशेषज्ञ चिंतन कर विचार प्रस्तुत करेंगे। चौथा समापन का निष्कर्ष सत्र होगा। कार्यशाला की अनुशंसाएं प्रस्तुत की जायेंगी। कार्यशाला का विषय नदियों की पारिस्थितिकी के अनुकूलन, रेत हार्वेस्टिंग एवं विपणन नीति निर्धारण था। आयोजन भौमिकी एवं खनिकर्म संचालनालय म.प्र. और राज्य खनिज निगम लिमिटेड के तत्वावधान में किया गया था। कार्यशाला में मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह, उपाध्यक्ष खनिज निगम श्री गिरिराज किशोर, देश के खनिकर्म से संबंधित विभिन्न संगठनों और विषयों के प्रख्यात विशेषज्ञ, विचारक और शोधार्थी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

दलहनी फसलों की खरीदी

उत्पादकों को खरीदी के विरूद्ध अब तक 620 करोड़ से ज्यादा का भुगतान   मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर 2 लाख 97 हजार 132 मीट्रिक टन मूंग, उड़द, अरहर और मसूर की खरीदी की गई है। कुल 1528 करोड़ 65 लाख मूल्य की इन दलहनी फसलों की खरीदी के विरूद्ध 620 करोड़ 58 लाख रूपये का भुगतान भी उत्पादकों को किया जा चुका है। इस मात्रा में से 918 करोड़ रूपये मूल्य की 1 लाख 72 हजार 21 मीट्रिक टन मूंग की खरीदी की गई है। खरीदी के विरूद्ध उत्पादकों को 349 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। कुल 89 करोड़ रूपये मूल्य की 17 हजार 521 मीट्रिक टन उड़द की खरीदी के विरूद्ध उत्पादकों को 20 करोड़ 15 लाख रूपये का भुगतान अब तक किया जा चुका है। कुल 443 करोड़ 44 लाख रूपये मूल्य की 87 हजार 810 मीट्रिक टन अरहर की खरीदी के विरूद्ध अब तक 191 करोड़ का भुगतान उत्पादकों को किया गया है। इसी तरह 78 करोड़ 21 लाख रूपये मूल्य की 19 हजार 780 मीट्रिक टन मसूर की खरीदी के विरूद्ध उत्पादकों को 60 करोड़ 43 लाख रूपये का भुगतान किया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में मूंग की रूपये 5,225, उड़द की रूपये 5000, अरहर की रूपये 5050 और मसूर की रूपये 3950 प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य खरीदी की गई है। खरीफ फसलों की बोवाई प्रदेश में आज तक की स्थिति में खरीफ फसलों की बोवाई संतोषजनक है और फसल बोवाई का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकेगा। आज की स्थिति में 93 लाख 86 हजार हेक्टेयर में खरीफ फसलों की बोवाई हो चुकी है। पिछले वर्ष आज की स्थिति में यह क्षेत्रफल 96 लाख 28 हजार हेक्टेयर था। प्रदेश में खरीफ की बोवनी के लिये 130 लाख 48 हजार हेक्टेयर का अनुमानित लक्ष्य निर्धारित है। आज की स्थिति में सोयाबीन की बोवाई पिछले वर्ष के 49 लाख 70 हजार हेक्टेयर की तुलना में 40 लाख 12 हजार हेक्टेयर में हो चुकी है। उड़द की बोवाई पिछले वर्ष के 7 लाख 95 हजार हेक्टेयर क्षेत्र की तुलना में 13 लाख 67 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में की जा चुकी है। इस वर्ष धान पिछले वर्ष के 9 लाख 11 हजार हेक्टेयर क्षेत्र की तुलना में 9 लाख 58 हजार हेक्टेयर में क्षेत्र में बोई जा चुकी है। मक्का की बोवाई पिछले वर्ष के 11 लाख 92 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल की तुलना में 11 लाख 61 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में हो चुकी है। इसके अलावा कपास की बोवाई पिछले वर्ष के 5 लाख 24 हजार हेक्टेयर क्षेत्र की तुलना में 5 लाख 57 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में हो चुकी है।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 शिवराज सिंह चौहान

प्याज खरीदी और नीलामी में गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई अब तक 8 लाख 76 हजार मीट्रिक टन प्याज खरीदी, डेढ़ लाख से ज्यादा किसानों को हुआ लाभ मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश अब दूसरी कृषि क्रांति करेगा। इसके माध्यम से किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य मिलेगा और उनकी समस्या का स्थायी समाधान होगा। देश को भी नई दिशा मिलेगी। आज यहाँ मंत्रालय में प्याज खरीदी की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने प्याज खरीदी और नीलामी की मानिटरिंग के लिये उच्च स्तरीय समिति गठित करने के निर्देश दिये। श्री चौहान ने कहा कि प्याज खरीदी, बिक्री और नीलामी की प्रक्रिया में गड़बड़ी करने वाले को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। श्री चौहान ने कहा कि प्याज खरीदी और नीलामी की पारदर्शी व्यवस्था बनाई गई है। उच्च-स्तरीय निगरानी समिति अगले तीन महीने तक इस व्यवस्था के संचालन की निगरानी करेगी। उन्होंने कहा कि प्याज खरीदी की जाँच भी की जायेगी। इसके लिये जिन केन्द्रों से शिकायत मिलेगी, वहाँ विशेष जाँच दल भेजकर जाँच करायी जायेगी। बैठक में बताया गया कि अब तक 8 लाख 76 हजार मीट्रिक टन प्याज की खरीदी की जा चुकी है। इसमें से करीब 90 प्रतिशत प्याज की नीलामी की जा चुकी है। भारत सरकार ने प्याज की खरीदी की मात्रा को देखते हुए 20 प्रतिशत प्याज खराब होने के संभावना जतायी थी जबकि अभी केवल 5 प्रतिशत प्याज खराब हुआ है। राशन दुकानों से गरीबों को प्याज उपलब्ध करवाने की सुचारु व्यवस्था अत्याधिक सफल रही है। जल्दी ही प्याज के शेष स्टॉक का निराकरण किया जायेगा। प्याज खरीदी के माध्यम से 1 लाख 54 हजार किसान लाभान्वित हुए हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि खरीदी और नीलामी की प्रक्रिया की जाँच करते समय किसानों को भुगतान की प्रक्रिया प्रभावित नहीं होना चाहिये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्याज खरीदी और नीलामी से जुड़ा जो सरकारी अमला सरकार की मंशा और तय प्रक्रिया के अनुरूप कार्य कर रहा है, उसे पूरा संरक्षण दिया जायेगा। अनियमितता बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रावाई होगी। बैठक में बताया गया कि प्याज खरीदी की व्यवस्था से प्याज उत्पादक किसान पूरी तरह संतुष्ट हैं। उन्हें अपनी उपज का लाभकारी मूल्य मिल गया है। पूरी व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित है। श्री चौहान ने कृषि लागत मूल्य निर्धारण आयोग की जल्दी स्थापना कर कार्य शुरू करने के निर्देश दिये। बैठक में कृषि मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन, सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री विश्वास सारंग, मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह, कृषि उत्पादन आयुक्त श्री पी.सी. मीणा, प्रमुख सचिव कृषि डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव सहकारिता श्री अजीत केसरी एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

रक्षाबंधन पर्व

मुख्यमंत्री  चौहान ने रक्षा रथ को किया रवाना  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर बहनों की राखियां और शुभकामना संदेश जब सरहद पर तैनात जवानों को मिलेगे, तब उनका मनोबल और आत्मबल कई गुना बढ़ जायेगा। इस भावनात्मक प्रयास के लिये नव दुनिया परिवार बधाई का पात्र है। श्री चौहान ने यह बात आज मुख्यमंत्री निवास में नवदुनिया की पहल पर भारत रक्षा पर्व के अंतर्गत रक्षा रथ की फ्लैग ऑफ सेरेमनी में कही। इस अवसर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह भी मौजूद थीं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हम अपने घरों में चैन से सोते हैं क्योंकि देश की सीमाओं पर हमारे जवान मुस्तैद रहते हैं। हमारे जवान सीमाओं की रक्षा के लिये होली, दीपावली और रक्षा बंधन आदि त्यौहार भी घर पर नहीं मनाते हैं। सदैव जान हथेली पर लेकर देश भक्ति के जज्बे के साथ सरहद की सुरक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन पर्व पर जब मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की हजारों बहनों की राखियां और शुभकामना संदेश लेकर नवदुनिया का रक्षा रथ उनके पास पहुंचेगा, तब जवानों को अपार हर्ष होगा, भावनात्मक प्रसन्नता की अनुभूति होगी। मुख्यमंत्री ने पारंपरिक विधि विधान से रक्षा रथ को रवाना किया। इस अवसर पर बताया गया कि नवदुनिया द्वारा भारत रक्षा पर्व के अंतर्गत रक्षा रथ के माध्यम से मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भ्रमण कर बहनों से राखियां, ग्रीटिंग कार्ड और मैसेज का संकलन किया जा रहा है। संकलित सामग्री सेना के माध्यम से सीमा पर तैनात जवानों को उपलब्ध करवाई जायेगी। इस अवसर नवदुनिया के संपादक श्री सुनील शुक्ला, स्टेट ब्यूरो हेड श्री धनंजय प्रताप सिंह, श्री राजीव सोनी, हेड श्री विनित कौशिक सहित मॉडल स्कूल के एन.सी.सी.के छात्र एवं नव दुनिया के प्रतिनिधिगण मौजूद थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय

  आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय ने स्कूल शिक्षा विभाग में इस समय चल रही युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया को सही बताया है और उन्होंने इस संबंध में स्थिति भी स्पष्ट की है। युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया से करीब 20 हजार अतिशेष पदों की पूर्ति उन प्राथमिक शालाओं में हो सकेगी, जहाँ पर शिक्षक कम हैं अथवा पदस्थ नहीं है। आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय ने बताया कि युक्तियुक्तकरण का उद्देश्य ऐसे विद्यालयों में जहाँ शिक्षकों की संख्या छात्र संख्या के अनुपात में अधिक है, वहाँ से छात्रों के अनुपात में कम शिक्षकों के विद्यालयों में भेजना है। वर्तमान में स्कूल शिक्षा विभाग की 4224 प्राथमिक शालाएँ ऐसी हैं जहाँ कोई भी शिक्षक पदस्थ नहीं है इन शालाओं में 9 हजार 500 से अधिक पद रिक्त हैं। इसके साथ ही 13 हजार 536 प्राथमिक शालाओं में 17 हजार से अधिक शिक्षकों की आवश्यकता है। प्रदेश में 17 हजार 273 प्राथमिक या माध्यमिक शालाएँ हैं, जहाँ छात्रों की निश्चित संख्या के मुकाबले अधिक शिक्षक पदस्थ हैं। पूर्व में शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण जिला स्तर पर होता रहा है लेकिन अधिकांश जिले ऐसे थे जहाँ युक्तियुक्तकरण का कार्य प्रभावी ढंग से नहीं हुआ। इसे देखते हुए विद्यालयों में इस प्रक्रिया को ऑनलाइन करने का निर्णय लिया गया। ऑनलाइन प्रक्रिया से प्राप्त आँकड़ों से पता लगा कि प्रदेश में नामांकन के आधार पर प्राथमिक विद्यालयों में करीब 39 हजार शिक्षकों के पद रिक्त हैं। ग्रामीण प्राथमिक शालाओं में 1860 प्रधानाध्यापक और 15 हजार 186 शिक्षक अतिशेष हैं। नगरीय प्राथमिक शालाओं में 330 और 3063 शिक्षक अतिशेष हैं। प्रदेश की 2491 माध्यमिक शालाओं में 4051 शिक्षक अतिशेष चिन्हित किये गये हैं। युक्तियुक्तकरण से प्राथमिक शालाओं में 20 हजार अतिशेष शिक्षकों की पूर्ति हो सकेगी। आयुक्त लोक शिक्षण ने स्पष्ट किया है कि युक्तियुक्तकरण का यह उचित समय है। सरकारी स्कूल में प्रवेश संबंधी कार्यवाही 14 जून से प्रारंभ होकर 12 अगस्त तक चलती है। इस अवधि में शालाओं में प्रवेश के अलावा शैक्षणिक कैलेण्डर तैयार करने और वर्षभर की गतिविधियाँ प्रमुख रूप से निर्धारित की जाती हैं। ऑनलाईन प्रक्रिया कार्यवाही के सभी चरण इस प्रकार निर्धारित किये गये जिससे पूरी पारदर्शिता हो। इस प्रक्रिया में ई-सेवा पुस्तिका को अद्यतन करने का विकल्प शिक्षकों को दिया गया। जिससे उन्होंने अपने से संबंधित जानकारी को अद्यतन किया। प्रोग्रामिंग द्वारा प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में छात्र संख्या एवं विषय मान के अनुसार अतिशेष की अंतरिम सूची जारी की गई। इसके साथ ही अंतरिम अतिशेष सूची पर संबंधित द्वारा ऑनलाईन आपत्ति करने और कलेक्टर की अध्यक्षता वाली समिति द्वारा आपत्ति की सुनवाई कर उसका निराकरण कर उसे पीडीएफ फाईल में अपलोड किया गया। इस प्रक्रिया के बाद अंतिम सूची जारी करना एवं अतिशेष शिक्षकों की पद-स्थापना विकल्प के आधार पर शून्य शिक्षकीय अथवा एक शिक्षकीय पाठशाला में पद-स्थापना हेतु पोर्टल के माध्यम से आदेश जारी किया जाना है। इस सब प्रक्रिया में कहीं कोई त्रुटि होती है तो प्रभारी मंत्री के समक्ष अपील का प्रावधान भी है। प्रथम चरण में 89 आदिवासी विकासखंड और सतना जिले के शिक्षकों का डाटा अपडेट नहीं होने से अतिशेष शिक्षकों की सूची जारी नहीं की गई है। विभाग द्वारा 17 जुलाई को जारी सूची में 11 हजार 416 प्राथमिक शालाओं में 14 हजार 721 शिक्षक अतिशेष पाये गये हैं और 1634 माध्यमिक शालाओं में 3075 शिक्षक अतिशेष की श्रेणी में हैं। इन शिक्षकों को आपत्ति होने पर 19 जुलाई तक अपना पक्ष एजुकेशन पोर्टल पर प्रस्तुत करने का विकल्प दिया गया है। संविलियन युक्तियुक्तकरण के बाद क्यों ? वर्तमान में जो विद्यालय शिक्षक विहीन या एक शिक्षकीय हैं, उनमें सबसे पहले अध्यापकों की पद-स्थापना की जायेगी। युक्तियुक्तकरण से शिक्षकों को ऐसे विद्यालयों, जहाँ उनकी संख्या छात्र संख्या के अनुपात में अधिक है, से उन विद्यालयों में भेजा जायेगा, जहाँ शिक्षक संख्या छात्र अनुपात में कम है। यह प्रक्रिया पूरे होने के बाद ही रिक्तियों की वास्तविक स्थिति पता चल सकेगी। संविलियन में स्थानीय निकाय से अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त करने का भी प्रावधान है। संविलियन के लिये यदि कोई निकाय अनापत्ति समय पर नहीं देता है तो उपलब्ध डाटाबेस के आधार पर डीम्ड परमिशन माना जा सकेगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

नियाज मुहम्मद खान राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष

 मध्यप्रदेश शासन द्वारा  नियाज मुहम्मद खान को म.प्र. राज्य अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इंदौर के श्री कमाल भाई, बालाघाट के डॉ. टी.डी. वैद्य और जबलपुर के श्री आनंद बर्नाड को आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है। अध्यक्ष और सदस्यों का कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से 3 वर्ष होगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

अगरबत्ती उत्पादन

आजीविका मिशन की सहायता से मिला प्रशिक्षण और मशीनें   आजीविका मिशन के स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिला सदस्यों द्वारा अगरबत्ती का उत्पादन किया जा रहा है। घर बैठे किये जाने वाला यह काम उनकी अतिरिक्त आय का जरिया बन गया है। आजीविका गतिविधियों से जुड़कर महिलायें आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा स्व-सहायता समूह सदस्यों को आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने के लिए अन्य कार्यों के साथ-साथ अगरबत्ती बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रदेश में 1896 महिलाओं द्वारा अगरबत्ती बनाने का कार्य किया जा रहा है। पैडल एवं ऑटोमेटिक मशीनों से प्रदेश में लगभग 90 क्विंटल प्रतिदिन अगरबत्ती का उत्पादन किया जा रहा है। प्रदेश के 24 जिलों के 154 ब्लॉक में 255 अगरबत्ती यूनिट संचालित है। प्रतिमाह लगभग 3880 क्विंटल अगरबत्ती का निर्माण हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के निर्धन परिवारों की महिलाओं द्वारा बनाई जा रही यह अगरबत्ती, पैकिंग, खुशबू के मामले में बहुर्राष्ट्रीय कंपनियों से पीछे नहीं है। आजीविका अगरबत्ती की बाजार में मांग बनी हुई है। बड़ी संख्या में महिलायें व्यक्तिगत एवं सामूहिक रूप से इस कार्य से जुड़ी हुई है। प्रमुख रूप से शिवपुरी, रीवा, सागर, धार आदि जिलों की अगरबत्ती प्रदेश के साथ अन्य प्रदेशों के बाजारों में भी अपनी पहचान बनाती जा रही है। ''व्ही टू सी बाजार डॉट कॉम'' के माध्यम से आजीविका उत्पादों को डिजीटल प्लेटफॉर्म से वैश्विक बाजार से सीधा जोड़ा गया है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री  चौहान ने किया फसल गिरदावरी मोबाइल एप का शुभारंभ  किसानों के हित के लिये इस वर्ष से फसल गिरदावरी संबंधी जानकारी मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से संग्रहीत की जायेगी। इस मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से पटवारियों को उनके मोबाइल पर ही ग्राम के समस्त भूमि स्वामियों के सभी खसरों की जानकारी प्राप्त हो जायेगी। लगायी गयी फसल की जानकारी ग्राम से ही भरी जा सकेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समन्वय भवन में मोबाइल एप का शुभारंभ किया। श्री चौहान ने कहा कि राजस्व अमले की कमी पूरी करने के लिये जल्दी ही 10 हजार पटवारियों, 550 तलसीलदारों और 940 नायब तहसीलदारों की भर्ती की जायेगी। भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के आदेश दे दिये गये हैं। उन्होंने राजस्व विभाग प्रमुख को पटवारियों की विभागीय पदोन्नति के संबंध में भी विचार करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रशासन को प्रभावी बनाने के लिये युद्ध स्तर पर काम करने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने पटवारियों को सूचना प्रोद्योगिकी का उपयोग करने के लिये टेब खरीदने के लिये उनके खाते में आवश्यक राशि देने की घोषणा की। श्री चौहान ने कहा कि सरकार पूरी तरह से लोगों के प्रति जवाबदेह है। उन्होंने कहा कि बोनी के समय के आँकडों का शुद्ध रेकार्ड उपलब्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य देने के लिये हर संभव कदम उठाये जा रहे हैं। किसानों को समर्थन मूल्य और बाजार मूल्य के अंतर के आधार पर आदर्श दर से भुगतान करने का नवाचारी प्रयोग भी किया जायेगा। मोबाइल एप से होने वाले लाभों की चर्चा करते हुए श्री चौहान ने कहा कि राजस्व विभाग का यह क्रांतिकारी कदम भविष्य में बदलाव लायेगा। पारंपरिक बस्ते से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने एप संचालन के लिये एनआईसी का उपयोग करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि लोगों को राजस्व विभाग और इसके अमले से बहुत अपेक्षाएँ हैं। क्या है फसल गिरदावरी फसल गिरदावरी प्रतिवर्ष की जाने वाली एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। यह वर्ष में दो बार खरीफ और रबी सीजन की बुवाई के बाद की जाती है। इसे भू-अभिलेखों में दर्ज किया जाता है। यह कृषि सांख्यिकी एकत्रित करने की प्रक्रिया है। इसके आधार पर फसलों के क्षेत्रफल एवं उत्पादन संबंधी अनुमान की जानकारी तैयार की जाती है। कृषि वर्ष 1 जुलाई से प्रारंभ होकर 30 जून को समाप्त होता है। प्रथम खरीफ की फसलों तथा द्वितीय रबी की फसलों के आधार पर चालू वर्ष के खसरे में बोए गए क्षेत्रफल की फसल गिरदावरी के आधार पर दर्ज की जाती है। गिरदावरी जितनी सही और समय पर होगी, कृषि सांख्यिकी पूरी तरह से विश्वसनीय रहेगी। क्यों जरूरी है गिरदावरी फसल गिरदावरी के आधार पर ही खरीफ और रबी फसलों के बोए गए रकबे के आँकड़े प्राप्त होते हैं। उस आधार पर प्रमुख फसलों के उत्पादन व उत्पादकता अनुमान तथा राज्य एवं देश की कृषि दर निर्धारित की जाती है। फसल गिरदावरी कार्य से ही फसल पूर्वानुमान लगाया जाता है, जिससे फसल गिरदावरी को राजस्व खसरे के रकबे के आधार पर सांख्यिकी कार्य के लिये जानकारी शासन को प्रेषित की जाती है। यह जानकारी कई मामलों जैसे फसल बीमा, प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई, बैंक ऋण, योजनाओं के लाभ लेने आदि में महत्वपूर्ण होती है। मोबाईल एप्लीकेशन इस मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से पटवारियों को उनके मोबाइल पर ही ग्राम के समस्त भूमि स्वामियों के सभी खसरों की जानकारी प्राप्त हो जायेगी। जैसे ही भरी गयी जानकारी अपलोड की जायेगी, कृषक को उससे संबंधित खसरों में फसल गिरदावरी के अंतर्गत कौन सी जानकारी दर्ज की गयी है, यह सूचना एस.एम.एस. के माध्यम से भेजी जायेगी। इसमें एक पासकोड भी होगा। यदि कृषक, पटवारी द्वारा भरी गयी जानकारी से सहमत है, तो वह पासकोड पटवारी को बतायेगा। जब पटवारी द्वारा यह पासकोड एप्लीकेशन में डाला जायेगा तभी जानकारी को अंतिम माना जायेगा। यदि किसी कृषक के पास कोई मोबाइल नंबर नहीं है तो वह अपने पड़ोसी का नंबर भी एस.एम.एस. प्राप्त करने में उपयोग कर सकेगा। फसल की जानकारी के साथ ही अन्य पड़त भूमि, भूमि में लगे वृक्ष, मकान आदि की जानकारी भी एप्लीकेशन के माध्यम से दर्ज की जा सकेगी। प्रमुख सचिव राजस्व श्री अरूण पांडे ने मोबाइल एप के बारे में जानकरी दी। इस अवसर पर कृषि उत्पादन आयुक्त श्री पी.सी. मीणा, प्रमुख सचिव कृषि डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव सहकारिता श्री अजीत केसरी उपस्थित थे। आयुक्त भू-अभिलेख श्री एन. के. अग्रवाल ने आभार माना।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

आयुक्त राज्य निर्वाचन आयोग आर. परशुराम

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 9 अगस्त को प्रस्तावित 44 नगरीय निकायों के मतदान में 8 लाख 51 हजार 732 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। इनमें 4 लाख 39 हजार 609 पुरुष, 4 लाख 12 हजार 61 महिला और 64 अन्य मतदाता हैं। आयुक्त राज्य निर्वाचन आयोग श्री आर. परशुराम ने जानकारी दी है कि 44 नगरीय निकायों में 18 नगरपालिका परिषद और 26 नगर परिषद् हैं। नगरपालिका परिषदों में 390 वार्ड में 734 मतदान केन्द्र बनाये गए हैं। नगर परिषदों में 390 वार्ड में 425 मतदान केन्द्र बनाये गए हैं। इस तरह से 780 वार्ड में 1159 मतदान केन्द्र बनाये गए हैं। औसत मतदाता प्रति मतदान केन्द्र 735 है। दावा आपत्ति के बाद मतदाता बढ़े मतदाता सूची के प्रकाशन के समय लिंगानुपात 929 था। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के समय लिंगानुपात 937 हो गया। इस तरह से महिला मतदाताओं की संख्या में प्रति हजार में 8 की वृद्धि हुई है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मुरैना दुर्घटना शिवराज

  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पिछले दिनों मुरैना जिले के बरौआ बायपास के पास हुई ट्रैक्टर-ट्राली और ट्रक की टक्कर में मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता की जायेगी। इस दुर्घटना में अलाहपुर और विषमपुरा के सात लोगों की मृत्यु हो गयी थी और बारह लोग घायल हो गये थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान से आज यहाँ मुख्यमंत्री निवास पर इस दुर्घटना से प्रभावित लोगों के परिजनों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस परिवार में केवल दो बेटियाँ बची हैं, उनकी नि:शुल्क शिक्षा और देखरेख की व्यवस्था की जायेगी। मृतकों के परिजनों के लिये रोजगार की व्यवस्था कराई जायेगी। उन्होंने राहत राशि तत्काल देने के निर्देश दिये। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य मंत्री श्री रूस्तम सिंह और विधायकगण उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

नरोत्‍तम मिश्रा

मध्‍यप्रदेश के मंत्री नरोत्‍तम मिश्रा की अयोग्‍यता के केस की सुनवाई कर रही दिल्‍ली हाईकोर्ट की डबल बेंच ने साफ कर दिया है कि वह राष्‍ट्रपति चुनाव में वोट नहीं कर पाएंगे। दिल्‍ली हाईकोर्ट की डबल वैंच ने चुनाव आयोग के उस फैसले को बरकरार रखा है जिसमें उन्‍हें राष्‍ट्रपति चुनाव में वोटिंग के लिए अयोग्‍य करार दिया गया था। इसके साथ ही अब उनकी अपील पर सुनवाई रेगुलर बेंच द्वारा की जाएगी। कोर्ट ने फैसले को सुरक्षित रख लिया है और वह शाम चार बजे के आस-पास इस फैसले को सुनाएगी। गौरतलब है कि मिश्रा ने खुद को अयोग्‍य ठहराने के फैसले को डबल बेंच में चुनौती दी थी। इससे पहले शुक्रवार को नरोत्तम मिश्रा को बड़ा झटका देते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया था। अयोग्यता के फैसले पर रोक लगाने की याचिका खारिज होने के साथ ही निश्‍चित हो गया था कि वो 17 जुलाई को होने वाली राष्ट्रपति चुनाव में अपने मत का प्रयोग नहीं कर पाएंगे। इसी बीच यह भी जानकारी मिल रही है कि राष्‍ट्रपति चुनाव में वोट डालने वाले मतदाताओं की सूची तैयार हो चुकी है और इस सूची में नरोत्‍तम मिश्रा का नाम नहीं है। इससे पहले हाई कोर्ट को तय करना था कि 17 जुलाई को होने वाली राष्ट्रपति चुनाव के लिए वो वोटिंग में हिस्‍सा ले सकते है कि नहीं। नरोत्तम मिश्रा की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाने से इनकार कर दिया था, कोर्ट ने मामले को मध्य प्रदेश से दिल्ली हाईकोर्ट ट्रांसफर कर दिया था। इसमें कहा गया था कि हाईकोर्ट 17 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग से पहले सुनवाई पूरी कर निपटारा करे। दरअसल मध्य प्रदेश के मंत्री नरोत्तम मिश्रा को चुनाव आयोग ने अयोग्य घोषित कर दिया है। उन पर 2008 के चुनाव के दौरान पेड न्यूज के आरोप लगाए गए थे। चुनाव आयोग ने उनके तीन साल के लिए चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

शिवराज सरकार

148 ध्यानाकर्षण में से आधे किसानों से जुड़े मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र इस बार किसानों को लेकर खासा हंगामाखेज रहने वाला है। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस इस मुद्दे पर सरकार को घेरने के लिए तगड़ी नाकेबंदी कर रही है। कांग्रेस की ओर से अब तक छह काम रोको प्रस्ताव की सूचना विधानसभा सचिवालय को दी गई है। ये सभी किसानों से जुड़े हैं। कांग्रेस इस विधानसभा में तत्काल चर्चा की मांग करेगी।  17 जुलाई से शुरू हो रहे विधानसभा के मानसून सत्र में पहले दिन राष्टÑपति पद के चुनाव के लिए मतदान होना है। 18 जुलाई से विधानसभा की कार्यवाही विधिवत शुरू होगी। दस दिनी विधानसभा सत्र में सचिवालय को अब तक छह स्थगन की सूचनाएं मिल चुकी हैं। ये किसान आंदोलन और किसानों के ही अन्य दूसरे मुद्दों से जुड़ी हैं। विधानसभा सचिवालय के सूत्रों के मुताबिक नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह समेत कई विधायकों ने ये स्थगन लगाए हैं। इसके अलावा किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस के दो दर्जन से अधिक एमएलए भी ध्यानाकर्षण सूचना के माध्यम से सदन में किसानों से जुड़े मसलों पर सरकार से चर्चा कराने की मांग करेंगे। गौरतलब है कि विधानसभ को इस सत्र के लिए 32 से अधिक प्रश्न मिले हैं। इन प्रश्नों में भी अधिकांश प्रश्न किसानों की समस्याओं से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा अब तक विधानसभा सचिवालय को 37 अशासकीय संकल्पों की भी सूचना मिली है। विपक्ष की मंशा को भांपते हुए सरकार भी इस मुद्दे पर पूरी तैयारी कर रही है। कल कैबिनेट बैठक के बाद विधानसभा सत्र की तैयारियों को लेकर मंत्रियों के साथ हुई बैठक में सीएम ने मंत्रियों से साफ कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में ऐतिहासिक काम किए हैं। कांग्रेस के सवालों का ऐसा सटीक जबाव दें कि प्रश्न करने वाला ही घिरता नजर आए। सीएम ने कहा के किसानों के मुद्दे पर हम हर तरह की चर्चा को तैयार हैं और विपक्ष को तथ्यों के साथ जवाब दिया जाएगा।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

राष्ट्रपति निर्वाचन

मत-पत्र पर बैंगनी रंग की स्याही वाले विशेष पेन से चिन्हित होगा वोट  राष्ट्रपति पद के निर्वाचन के लिये 17 जुलाई को होने वाले मतदान के दौरान मतदाताओं (विधान सभा/संसद सदस्य) को मतदान-केन्द्रों के अंदर मोबाइल एवं कार्डलेस फोन और वायरलेस सेट इत्यादि ले जाने की अनुमति नहीं होगी। चुनाव आयोग ने यह बात अभ्यर्थियों, उनके प्रतिनिधि और मतदाताओं के ध्यान में लाने के निर्देश दिये हैं। भोपाल में मध्यप्रदेश विधान सभा भवन स्थिति समिति कक्ष क्रमांक-2 में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतदान परिसर के समीप इस प्रकार की व्यवस्था की जायेगी कि मतदाता यदि सेल्युलर फोन अपने साथ लाता है, तो मतदान-स्थल पर प्रवेश करने से पहले वह उसे वहाँ जमा करवा सके। वोट डालने के बाद फोन को वह वापस ले सकेगा। इस आशय की सूचना मतदान-स्थल के बाहर सूचना-पटल पर भी लगाये जाने के निर्देश दिये गये हैं। आयोग ने यह भी निर्देश दिये हैं कि प्रेक्षक सहित किसी भी अधिकारी को मतदान-स्थल के अंदर सेलफोन के प्रयोग की अनुमति नहीं दी जायेगी। रिटर्निंग ऑफिसर/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एक पूर्ण व्यवस्थित टेलीफोन लाइन सहित कंट्रोल-रूम की व्यवस्था की जायेगी। जब भी आयोग के अधिकारियों को उनसे और प्रेक्षक से सम्पर्क करना होगा, तो उन्हें इसके माध्यम से सूचित किया जा सकेगा। रिटर्निंग ऑफिसर/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर और प्रेक्षक को आयोग से सम्पर्क करने की आवश्यकता होने पर वे मतदान-स्थल से बाहर आकर कंट्रोल-रूम का उपयोग कर सकेंगे। राष्ट्रपतीय निर्वाचन में मतदान की गोपनीयता बनाये रखने और मतगणना के समय मतदाता की पहचान की संभावना को छुपाने के उद्देश्य से आयोग ने मत चिन्हित करने में एकरूपता बनाये रखने के उपाय की व्यवस्था की है। पीठासीन अधिकारी या उसके द्वारा सम्यक रूप से प्राधिकृत किसी अधिकारी द्वारा जब किसी निर्वाचक (वोटर) को मत-पत्र दिया जायेगा, तो उसे मत-पत्र पर अपना अधिमान चिन्हित करने के लिये विशेष रूप से डिजाइन किया हुआ पेन दिया जायेगा। निर्वाचक को दिया गया पेन मत चिन्हित करने और उसे मत-पेटी में डालने के बाद दूसरे निर्वाचक को देने के लिये उससे वापस ले लिया जायेगा। इसके लिये आयोग ने अपेक्षित संख्या में बैंगनी (वायलेट) रंग की स्याही वाले पेन उपलब्ध करवाये हैं, ताकि सुनिश्चित हो सके कि अधिमान केवल बैंगनी स्याही में और उसी पेन से ही चिन्हित हों। किसी अन्य पेन, बॉल प्वाइंट पेन आदि से चिन्हित किसी भी मत-पत्र को राष्ट्रपतीय तथा उप राष्ट्रपतीय निर्वाचन नियम, 1974 के नियम-31 (एक) (घ) के अधीन निरस्त किया जा सकेगा।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

कृषि उत्पादन

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिये तात्कालिक और दीर्घकालिक दोनों तरह के उपाय किये जायेंगे। तात्कालिक उपाय में किसानों को राहत पहुँचाने का काम जारी रहेगा। दीर्घकालिक उपाय में भण्डारण क्षमता बढ़ाई जायेगी, अधिकतम प्रोसेसिंग इकाईयाँ लगायी जायेंगी, मूल्य संवर्धन किया जायेगा और ग्लोबल मार्केट का लाभ लिया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज यहाँ मंत्रालय में एग्रीकल्चर टास्क फोर्स की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में कृषि विशेषज्ञों के साथ किसानों को अधिक उत्पादन के बाद भी उचित मूल्य नहीं मिलने की चुनौती पर विचार विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में कृषि उत्पादन वृद्धि में कीर्तिमान बना है। पर इसके साथ किसानों की उपज का मूल्य गिरने की समस्या सामने आई है। इसके समाधान की आदर्श व्यवस्था की जायेगी। इसके अंतर्गत ऐसी नीति बनाई जायेगी जिसमें कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन और प्रोसेसिंग की व्यवस्था रहेगी। इसमें प्रोसेसिंग इकाईयों और भण्डारण क्षमता के लिये अधोसंरचना बनाने के लिये किसानों के युवा बच्चों को प्रोत्साहित किया जायेगा। प्रदेश में प्याज, आलू, फल-सब्जियों के लिये कोल्ड स्टोरेज श्रंखला बनायी जायेगी। इसके साथ ही मार्केटिंग पर ध्यान दिया जायेगा। प्रदेश के विशिष्ट उत्पादों जैसे मालवा के आलू, शरबती गेहूँ, नर्मदा किनारे के क्षेत्र में उत्पादित होने वाली तुअर दाल, नीमच के जीरन में पैदा होने वाली एक कली की लहसुन की मार्केटिंग की जायेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में पिछले पाँच सालों में खाद्यान्न का उत्पादन दोगुना हो गया है। प्रदेश में सिंचाई का रकबा बढ़ा है। बीज प्रतिस्थापन की दर 30 प्रतिशत हो गयी है। खाद के अग्रिम भण्डारण की व्यवस्था की गई है। मिट्टी परीक्षण में प्रदेश देश में अग्रणी है। उत्पादन बढ़ाने के सभी पक्षों पर तेजी से काम किया गया है जिससे उत्पादन बढ़ा है। उत्पादन बढ़ने के बाद भी किसानों को उचित मूल्य नहीं मिलने की समस्या सामने आई है। इसके लिये तात्कालिक रूप से प्याज आठ रूपये प्रति किलो तथा तुअर, उड़द, मूंग की समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई है। इसके बाद भी समस्या के समाधान के लिये दीर्घकालिक उपाय आवश्यक है। बैठक में उपस्थित कृषि विशेषज्ञों और मंत्रियों ने किसानों को उपज का उचित मिले, इसके लिये सुझाव दिये। कृषि विशेषज्ञ डॉ. अशोक गुलाटी - कृषि उत्पादों के लिये भण्डारण क्षमता 5 से 10 गुना बढ़ायी जाये। इसके लिये निवेश किया जाये। कृषि उत्पादों की मार्केटिंग के लिये डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क से लिंकेज किया जाये। गुजरात में दुग्ध उत्पादन के लिये चलाये गये ऑपरेशन फ्लड की तरह मध्यप्रदेश में सब्जी उत्पादन के लिये ऑपरेशन वेजीस चलाया जाये। कृषि विशेषज्ञ डॉ. पंजाब सिंह – मध्यप्रदेश की समस्या को चुनौती के रूप में लें। फूड प्रोसेसिंग और मूल्य संवर्धन में निवेश के माध्मय से ग्रामीण युवाओं को रोजगार दें। कृषि उत्पादन बढ़ाने के साथ उसकी सुरक्षा के उपायों पर ध्यान दें। कृषि क्षेत्र के इंटरप्रेन्योर श्री प्रशांत अग्रवाल - भण्डारण और फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में युवाओं के प्रशिक्षण पर ध्यान दें। प्रशिक्षण की व्यवस्था जिला स्तर पर हो। ग्राम स्तर पर सब्जी मंडियों में कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था हो। कृषि विशेषज्ञ डॉ. ज्ञानेन्द्र सिंह - कृषि यंत्रों के कस्टम हायरिंग के तरह भण्डारण और प्रोसेसिंग में भी व्यवस्था की जाये। ग्रामीण क्षेत्र में कृषि उत्पादों के प्रोसेसिंग और भण्डारण के लिये अधोसरंचना विकसित की जाये। कृषि विशेषज्ञ डॉ. आर.के. पाटिल - गाँव – गाँव में प्रोसेसिंग की छोटी इकाईयाँ स्थापित की जायें। प्रोसेस्ड फूड के लिये उत्पाद तैयार किये जायें। वित्त मंत्री श्री जयंत मलैया – किसानों के लिये समर्थन मूल्य पर खरीदी सुनिश्चित की जाये। भण्डारण क्षमता बढ़ाई जाये। कृषि मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन – क्वालिटी फूड पर ध्यान देना चाहिये। जैविक उत्पादों के लिये बेहतर अवसर हैं। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव – भण्डारण क्षमता के लिये राष्ट्रीय संस्थान व्यवस्था करे। किसान कृषि उत्पादों के मूल्यों के उतार-चढ़ाव से प्रभावित नहीं हों, ऐसी व्यवस्था की जाये। वन मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार – प्याज और टमाटर जैसे उत्पादों की प्रोसेसिंग इकाई जिलों में स्थापित हो। ऊर्जा मंत्री श्री पारस जैन – वैश्विक बाजार में निर्यात किये जाने योग्य उत्पाद तैयार करने के संयंत्र स्थापित किये जायें। सहकारिता राज्यमंत्री श्री विश्वास सारंग - सहकारिता के क्षेत्र में फूड प्रोसेसिंग इकाईयाँ लगायी जायें। भण्डारण के लिये मल्टीयूटीलिटी गोदाम बनाये जायें। बैठक में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री श्री ओमप्रकाश धुर्वे, नर्मदा घाटी विकास राज्यमंत्री श्री लाल सिंह आर्य, पर्यटन राज्यमंत्री श्री सुरेन्द्र पटवा, उद्यानिकी राज्यमंत्री श्री सूर्यप्रकाश मीणा, मुख्य सचिव श्री बी.पी.सिंह सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

रीवा में अति-वृष्टि

वाणिज्य-उद्योग, रोजगार तथा खनिज साधन मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा में अति-वृष्टि के कारण उत्पन्न परिस्थितियों और जल-भराव की स्थिति की समीक्षा की। श्री शुक्ल ने अधिकारियों से कहा कि अति-वृष्टि के कारण जहाँ-जहाँ जल-भराव की स्थिति निर्मित हुई है, वहाँ पूर्व में किये कच्चे प्रबंधों को पक्का किया जाये। वर्षा के कारण पानी रुकने की समस्या के समाधान के लिये पुख्ता प्रबंधन किये जायें। श्री शुक्ल ने समीक्षा बैठक में रीवा शहर के विभिन्न स्थानों पर निर्मित हुई जल-भराव की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अमहिया नाला के नदी में मिलने के स्थान को सीधा किया जाये। शहर से वर्षा का पानी निकलकर नदी में सीधे जाकर मिले, ऐसी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करें। श्री शुक्ल ने विभिन्न नालों को अतिक्रमणमुक्त करने और राहत शिविरों में रुके व्यक्तियों को आवश्यक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिये। बैठक में रीवा संभाग के कमिश्नर श्री एस.के. पाल ने अति-वृष्टि के कारण हुए जल-भराव से निपटने के लिये किये गये प्रयासों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 अरविंद जैन

  एमपी के श्योपुर में महिला एवं बाल विकास विभाग के लेखाधिकारी अरविंद जैन के घर गुरुवार अल सुबह साढ़े पांच बजे लोकायु्क्त पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। अरविंद जैन वर्तमान में नरसिंगढ़ परियोजना में पदस्थ हैं और करीब 6 महीने पहले ही उसका ट्रांसफर हुआ। इसके पहले वे 15 साल से श्योपुर जिले में ही पदस्थ थे। इस दौरान उनके खिलाफ कई शिकायतें आईं, जिसमें रिश्वत लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की भी शिकायत थी। 2013 में उनके खिलाफ इसी तरह की एक शिकायत आई थी, जिस पर लोकायुक्त पुलिस ने उनके खिलाफ इन्वेट्री जांच शुरू की। जांच में उनके पास सरकारी आय से करीब 60 प्रतिशत ज्यादा संपत्ति मिली है। कार्रवाई में जैन के घर से एक कार, दो टू व्हीलर, 10 लाख रुपए की बीमा पॉलिसी, 19 तोला सोना, 500 ग्राम चांदी के गहने। बेटी को एमबीबीएस की पढ़ाई करवाने के लिए खर्च हुए 22 लाख रुपए के दस्तावेज भी मिले। लोकायुक्त टीम की कार्रवाई जारी है। अरविंद जैन के घर कार्रवाई करने वाली टीम में लोकायुक्त निरीक्षक अतुल सिंह, मनीष शर्मा, राजीव गुप्ता, रविंद्र सिंह के अलावा 10 कर्मचारी भी शामिल हैं। टीम अपने साथ एक डॉक्टर को भी लाई थी। इस जांच में सरकार से अधिकारी या कर्मचारी को मिले अब तक के वेतन और उसकी संपत्ति का अनुपात किया जाता है। अगर संपत्ति सैलरी से ज्यादा पाई जाती है तो उसके लिए आय के स्त्रोत की जानकारी देनी पड़ती है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने शाजापुर जिले के शुजालपुर में आईटीआई के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ रोजगार भी जरूरी है। आईटीआई में प्रशिक्षण की गुणवत्ता में वृद्धि की जा रही है ताकि प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण के बाद रोजगार प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि आईटीआई में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध हैं। राज्य सरकार द्वारा भी प्रशिक्षणार्थीयों के प्लेसमेंट की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वरोजगार के लिये ऋण की गारंटी राज्य सरकार देगी और 15 प्रतिशत सब्सिडी भी देगी तथा पांच साल तक पांच प्रतिशत ब्याज भी राज्य सरकार अदा करेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शाजापुर जिले के शुजालपुर में 3 करोड़ 2 लाख रूपये लागत के अत्याधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण नवनिर्मित सिविल हॉस्पिटल भवन, 3 करोड़ 50 लाख रूपये लागत से नवनिर्मित आईटीआई भवन एवं 4 करोड़ 77 लाख रूपये लागत से नवनिर्मित शासकीय आवासों का लोकार्पण किया। किसानों को उपज का वाजिब मूल्य दिलाया जाएगा मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अकोदिया मंडी में विशाल आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य दिलाया जाएगा। इससे किसानों की माली हालत मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि पंचायत सचिवों को छठा वेतनमान देने का निर्णय लिया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के हितों का ध्यान भी सरकार रखेगी। श्री चौहान ने कहा कि समाज के हर वर्ग का कल्याण करना सरकार का लक्ष्य है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने में हमने कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को हर हाल में शांति का टापू बनाए रखना है। श्री चौहान ने कहा कि जब तक मेरी सांसें चलेंगी, तब तक जनता जनार्दन की सेवा करता रहूंगा। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि प्रदेश के विकास में सहयोग करें। मुख्यमंत्री ने लोगों को संकल्प दिलाया कि हम सब मिलकर साथ चलें, मध्यप्रदेश को शांति का टापू बनाए रखें और प्रदेश को विकास की राह पर आगे ले जाएं। श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में अब जितनी भी भर्तियां होगी, उनमें 50 फ़ीसदी पदों पर महिलाओं की भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की धरती पर कोई भी आवासहीन बगैर जमीन के नहीं रहेगा। प्रदेश में 25 दिसंबर से आवासहीनों को पट्टे वितरित करने का अभियान प्रारंभ होगा। सभी आवासहीनों को जमीन का मालिक बनाएंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि अगले 2 साल में 15 लाख मकान बनाकर गरीबों को दिए जाएंगे। प्रदेश में 15 अगस्त से किसानों को उनके खाते की नकल उनके घर जाकर देने का अभियान चलाया जाएगा। अविवादित नामांतरण का एक भी केस लंबित नहीं रहेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगले एक माह में सभी अविवादित नामांतरण प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि किसानों की बिजली के बिलों की समस्या का समाधान भी किया जाएगा। जितनी अवधि की फसलें होंगी, उतनी अवधि का अस्थायी विद्युत कनेक्शन देने का प्रयास भी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पिछले दस-ग्यारह सालों में सिंचाई का क्षेत्र काफी बढ़ा है। आज 40 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई हो रही है। इस साल प्याज का बंपर उत्पादन हुआ है। सरकार ने आठ रुपए किलो प्याज की खरीदी की है। अकेले शाजापुर जिले में एक लाख 22 हजार मेट्रिक टन प्याज आठ रूपये प्रति किलो की दर पर खरीदा गया है। किसानों की मंडियों में भुगतान संबंधी समस्याओं का निराकरण भी सरकार कर रही है। अब मंडियों में जितनी राशि उपलब्ध होगी, उतना नगद भुगतान किया जावेगा और बाकी राशि आरटीजीएस के माध्यम से किसानों के खाते में अगले दिन तक जमा हो जाएगी। उन्होंने बताया कि सरकार मूंग, उड़द और अरहर समर्थन मूल्य पर खरीद रही है। सोयाबीन भी समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अकोदिया मंडी और शुजालपुर मंडी को विकास कार्यों के लिए एक-एक करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की अन्य समस्याओं का समाधान भी शीघ्र किया जायेगा। श्री चौहान ने काले हिरण की समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि सरकार इसके लिये एक प्रोजेक्ट बना रही है। जल्द ही इस समस्या का समाधान भी कर लिया जाएगा। प्रारंभ में मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कन्या पूजन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्वच्छता अभियान में योगदान देने वाले उत्कृष्ट प्रेरकों को सम्मानित भी किया। शुजालपुर से सारंगपुर टू-लेन सड़क का लोकार्पण मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने शाजापुर जिले में अकोदिया में 110 करोड़ रूपये लागत से निर्मित शुजालपुर से सारंगपुर टू-लेन सड़क का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर महाराणा प्रताप एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान का लोकार्पण किया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में राष्ट्रीय संयोजक, स्वच्छ भारत अभियान श्री माखनसिंह चौहान, सांसद श्री नंदकुमारसिंह चौहान, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री एवं जिले के प्रभारी श्री दीपक जोशी, सांसद श्री मनोहर ऊंटवाल, विधायक श्री जसवंतसिंह हाड़ा, श्री मुरलीधर पाटीदार, श्री अरूण भीमावद, श्री इन्दरसिंह परमार, श्री नरेन्द्रसिंह बैस, सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

gst वित्त मंत्री मलैया

जीएसटी जागरूकता कार्यशाला में वित्त मंत्री मलैया  एमपी के वित्त एवं वाणिज्यिक कर मंत्री  जयंत मलैया ने कहा है कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) ने काश्मीर से कन्याकुमारी तक देश का आर्थिक रूप से एकीकरण किया है। जीएसटी देश की आजादी के बाद आर्थिक क्षेत्र का सबसे बड़ा बदलाव है। इससे देश की तरक्की की रफ्तार को काफी गति मिलेगी। वित्त मंत्री श्री मलैया आज भोपाल के समन्वय भवन में जीएसटी जागरूकता कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। कार्यशाला में राजस्व मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता और सहकारिता राज्य मंत्री श्री विश्वास सारंग भी मौजूद थे। वित्त मंत्री श्री मलैया ने कहा कि जीएसटी एक राष्ट्र, एक कर और एक बाजार के उद्देश्य से लागू किया गया है। प्रदेश में एक जुलाई से वाणिज्यिक कर विभाग की 29 चौकी समाप्त हो गयी हैं। उन्होंने कहा कि पहले करीब 18 प्रकार के कर हुआ करते थे। अब इन सबको समाप्त कर एक कर जीएसटी लागू किया गया है। श्री मलैया ने कहा कि मध्यप्रदेश में पूर्व में वेट विधान में व्यवसायियों को पंजीयन लेने की सीमा 10 लाख रुपये वार्षिक टर्न-ओव्हर थी। जीएसटी विधान में यह 20 लाख रुपये वार्षिक टर्न-ओव्हर कर दी गयी है। इसके साथ ही 75 लाख रुपये तक के व्यापारियों को कंपोजिशन की सुविधा भी दी गयी है। जीएसटी कानून में छोटे व्यवसायियों को सुविधा देने के अधिक से अधिक प्रयास किये गये हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि बेरियर खत्म होने से सड़कों पर चलने वाले ट्रकों की रफ्तार तेज होगी। देश में जब बेरियर थे, तो ट्रकों में लगने वाले ईंधन में प्रतिवर्ष एक लाख 40 हजार करोड़ रुपये का अनावश्यक खर्च होता था। वित्त मंत्री ने कहा कि अमेरिका में मालवाहक ट्रक प्रतिदिन 800 किलोमीटर की दूरी तय करता है। जब बेरियर थे तब मालवाहक ट्रक देश में केवल 280 किलोमीटर प्रतिदिन की दूरी तय करते थे। अब मालवाहक ट्रकों की रफ्तार प्रतिदिन 350 से 400 किलोमीटर हो जायेगी। इससे व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आयेगी। जीएसटी के टैक्स स्लेब की चर्चा करते हुए श्री मलैया ने कहा कि जीएसटी में कर की 5 दरें 0, 5, 12, 18 और 28 प्रतिशत हैं। केवल 19 प्रतिशत वस्तुएँ ऐसी हैं, जिन पर कर की दर उच्चतम अर्थात 28 प्रतिशत है। शेष 81 प्रतिशत वस्तुओं पर 18 प्रतिशत या उससे कम की दरें हैं। वित्त मंत्री श्री मलैया ने जीएसटी को देश के संघीय ढाँचे की बेहतर मिसाल बताया। राजस्व मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि जीएसटी का निर्णय देश की तरक्की और आम जनता की भलाई के लिये लिया गया है। उन्होंने व्यापारियों से जीएसटी के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखने की सलाह दी। सहकारिता राज्य मंत्री श्री विश्वास सारंग ने कहा कि जीएसटी को लागू करने का निर्णय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का साहसिक कदम है। इसके अच्छे प्रभाव आने वाले वर्षों में देखने को मिलेंगे। प्रमुख सचिव वाणिज्यिक कर श्री मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि देश के संविधान को बनाने के लिये जितनी चर्चा नहीं हुई थी, उससे ज्यादा जीएसटी कानून को बनाने के लिये हुई है। उन्होंने कहा कि जीएसटी कानून में लगातार चर्चा के बाद जनता के हितों को देखते हुए संशोधन किये जायेंगे। उन्होंने हाल ही में किसानों के हित में फर्टिलाइजर में जीएसटी की दर कम किये जाने का उल्लेख किया। कार्यशाला में वाणिज्यिक कर आयुक्त श्री राघवेन्द्र सिंह और सेंट्रल एक्साइज के चीफ कमिश्नर श्री हेमंत भट्ट ने जीएसटी के प्रावधानों के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला का संचालन वित्त मंत्री के विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी श्री नितिन नांदगांवकर ने किया। कर सलाहकार श्री आर.एस. महेश्वरी ने व्यापारियों की समस्याओं का समाधान किया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

सतना-रीवा में भारी बारिश

मध्यप्रदेश के सतना और रीवा अंचल में तेज बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त है। मिली जानकारी के मुताबिक भारी बारिश के कारण सतना के बकिया बराज डेम के तेज गेट खोलकर 117 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं त्योंथर में टमस नदी का जलस्तर भी बढ़ जाने कारण अंदवा बांध से बेलन नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। स्थानीय प्रशासन ने निचले हिस्सों में रह रहे लोगों सतर्क रहने की सलाह दी है। सभी डेम से पानी छोड़ने के बाद सतना रीवा में बाढ़ आने की भी आशंका जताई जा रही है। इस संबंध में प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। इधर सतना में माधवगढ़ नदी का जलस्तर बढ़ जाने से भी यातायात प्रभावित हो गया है। सतना में लगातार हो रही बारिश के कारण प्राइवेट स्कूलों ने बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर अवकाश दे दिया है। सतना-ऊँचेहरा मार्ग पर बारहा तिराहे के पास एक पुलिया तेज बारिश के कारण धंस गई है। पिछली बरसात में भी ये पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थी। बदहाल हालत में भी इस पुलिया से बड़े वाहनों का आवाजाही लगातार बनी हुई है, ऐसे में कोई भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

शिवराज सिंह चौहान का काफिला

  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को शाजापुर जिले के दौरे पर हैं, इसी दौरान मुख्यमंत्री की काफिले की चपेट में आने से एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का काफिला बुधवार दोपहर को जब शुजालपुर से गुजर रहा था, तब वाहनों के काफिले की एक कार ने बच्चे को टक्कर मार दी, जिससे बच्चे को चोट लग गई। चूंकि मुख्यमंत्री के वाहनों के काफिले से बच्चा घायल हुआ था, इसलिए घटनास्थल पर मौजूद अफसरों ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए फुर्ती दिखाई और बच्चे को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

rano dog

  उज्जैन में महाकाल मंदिर की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रही बम स्क्वॉड की डॉग रानो को एक माह तक आहार में मांस-मछली देना बंद कर दिया गया है। सावन माह को देखते हुए उसकी डाइट में परिवर्तन किया गया है। अब उसे मटन की जगह डिब्बाबंद फूड खिलाया जा रहा है। दरअसल, रानो सावन मास में मंदिर में रोज तैनात रहती है, वहीं सवारी के दौरान भी वह जांच करती है। इस कारण यह निर्णय लिया गया है। स्क्वॉड के पास वर्तमान में चार डॉग हैं। इनमें रानो सहित जैक, देवा नामक लेब्राडोर डॉग व टॉमी नामक जर्मन शेफर्ड नस्ल का श्वान शामिल है। चारों की जिम्मेदारी शहर के महत्वपूर्ण स्थलों की जांच कर विस्फोटक पकड़ने की है। महाकाल मंदिर में सावन व सवारी निकलने के दौरान रानो को जांच के लिए लाया जाता है। इसके जिम्मेदारी आरक्षक सुनील परिहार के पास है। सुनील के अनुसार रानो 2013 से मंदिर की सुरक्षा संभाल रही है। उसकी रोजाना की डाइट में 750 एमएल दूध, 400 ग्राम चावल अथवा 500 ग्राम आटे की रोटियां सहित 400 ग्राम मटन शामिल रहता है। हालांकि सावन में मांस देना बंद कर दिया जाता है। इसके लिए पशु चिकित्सक से अनुमति ली जाती है। उसे फिलहाल डिब्बाबंद आहार दिया जा रहा है। श्रावण मास के बाद रानो की डाइट में मांस शामिल कर दिया जाएगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 पेड न्यूज  नरोत्तम

जबलपुर में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने प्रदेश के जनसंपर्क और संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा की निर्वाचन आयोग के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई दो सप्ताह आगे बढ़ा दी है। इसके चलते मिश्रा अब राष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।  मिश्रा के खिलाफ आयोग में शिकायत करने वाले राजेंद्र भारती की ओर से मंगलवार की सुनवाई के दौरान उनके अधिवक्ता विवेक कृष्ण तन्खा ने मुख्य न्यायाधीश हेमंत गुप्ता की अध्यक्षता वाली युगलपीठ को बताया कि याचिका को ग्वालियर खंडपीठ से जबलपुर स्थानांतरित करने के संबंध में उच्चतम न्यायालय की शरण ली गई है। उन्होंने युगलपीठ को बताया कि उच्चतम न्यायालय में दायर उनकी विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) पर सुनवाई अभी लंबित है, जिसके बाद युगलपीठ ने मिश्रा की याचिका पर सुनवाई दो सप्ताह बाद निर्धारित कर दी। यह मामला चुनाव आयोग द्वारा 23 जून को दिए उस आदेश से संबंधित है, जिसमें मंत्री नरोत्तम मिश्रा को पेड न्यूज से संबंधित मामले में दोषी पाते हुए 3 साल के लिए अयोग्य ठहराया गया था। भारत निर्वाचन आयोग ने मिश्रा का विधानसभा निर्वाचन तीन वर्षों के लिए अयोग्य ठहरा दिया था। इसके खिलाफ मिश्रा ने ग्वालियर खंडपीठ में याचिका दायर की थी। मिश्रा ने इसे मुख्यपीठ में स्थानांतरित करने का आग्रह किया था। प्रिंसिपल रजिस्ट्रार के निर्देश पर 7 जुलाई को ग्वालियर पीठ के न्यायाधीश विवेक अग्रवाल ने मंत्री मिश्रा की याचिका को सुनवाई के लिए मुख्यपीठ में स्थानांतरित कर दिया था। इसके खिलाफ शिकायतकर्ता राजेन्द्र भारती ने हाईकोर्ट की मुख्यपीठ को एक पत्र लिखते हुए इस पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि मुख्यपीठ में दायर याचिका प्रायोजित है। दूसरी ओर उच्च न्यायालय की मुख्य पीठ में एक जनहित याचिका दायर कर एक पत्रकार ने मिश्रा की विधानसभा सीट रिक्त घोषित किए जाने की मांग की थी। मंगलवार को इन दोनों याचिकाओं की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश हेमंत गुप्ता की अध्यक्षता वाली युगलपीठ द्वारा की गई। मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है था - जिस अखबार की खबर को आधार बनाकर शिकायत की गई है उसने न्यूज पेड होने से इनकार किया है। एक भी ओरिजनल डॉक्यूमेंट पेश नहीं किया गया। ऐसे तो कोई भी किसी के खिलाफ झूठी फोटोकॉपी पेश कर केस कर देगा। 17 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग होनी है। मैं वोटर हूं। चुनाव आयोग के इस फैसले से वोट नहीं दे पाऊंगा। इसलिए राहत (स्टे) दें। राजेंद्र भारती का कहना था -चुनाव आयोग ने इन्हें (नरोत्तम की तरफ इशारा करते हुए) अयोग्य घोषित किया है। नरोत्तम ने स्टे मांगा है और हमने भी केविएट दायर की है। दिल्ली से मेरे वकील नहीं आ सके हैं। बहस पूरी हुए बगैर स्टे नहीं दें। लॉ डिपार्टमेंट के डायरेक्टर विजय पांडे (चुनाव आयोग):आयोग ने नरोत्तम मिश्रा और राजेंद्र भारती को सुनवाई का पूरा मौका दिया था। दोनों पक्षों की बात सुनने और तथ्यों के आधार पर ही मिश्रा को अयोग्य घोषित किया गया है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

राष्ट्रीय उद्यान-अभयारण

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य वन्यप्राणी बोर्ड की बैठक सम्पन्न   मध्यप्रदेश के कान्हा और सतपुड़ा टाईगर रिजर्व को तीसरी एशियन मिनिस्ट्रीयल कान्फ्रेंस दिल्ली में वन्यप्राणी प्रबंधन के लिये पुरस्कृत किया गया है। प्रदेश में पाँच नये वाइल्ड लाईफ रेस्क्यू स्क्वाड का गठन किया गया है। इन्हें मिलाकर अब प्रदेश में 15 वाइल्ड लाईफ रेस्क्यू स्क्वाड हो गये हैं। राजस्व क्षेत्रों में फसलों को नुकसान पहुँचाने वाले रोजड़ों को पकड़कर संरक्षित क्षेत्रों में छोड़ा गया है। यह जानकारी आज मंत्रालय में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न मध्यप्रदेश राज्य वन्यप्राणी बोर्ड की बैठक में दी गयी। बैठक में प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यानों एवं अभयारण्यों के भीतर विकास कार्यों की अनुमति के प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी। वन मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार, राज्य वन्यप्राणी बोर्ड के अशासकीय सदस्य, प्रधान मुख्य वनसंरक्षक श्री अनिमेष शुक्ला, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) श्री जितेन्द्र अग्रवाल बैठक में उपस्थित थे। बैठक में मध्यप्रदेश के संरक्षित क्षेत्रों के अंतर्गत स्थित ग्रामों के ग्रामीणों के अधिकारों के विनिश्चयन के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गयी। संरक्षित क्षेत्रों के ग्रामों के विस्थापन के बाद पुनर्वासित वन भूमि को राजस्व भूमि में परिवर्तन करने तथा संरक्षित क्षेत्रों से राजस्व ग्रामों के विस्थापन के बाद रिक्त राजस्व भूमि को वन भूमि में परिवर्तित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गयी। बैठक में रातापानी अभयारण्य में बरखेड़ा से बुधनी तक प्रस्तावित तीसरी रेल लाईन निर्माण, सतपुड़ा टाईगर रिजर्व की सीमा के भीतर सोनतलाई-बागरातवा आंशिक दोहरीकरण बड़ी रेल लाईन परियोजना के लिये वन भूमि अर्जन, सोन घड़ियाल अभयारण्य में रीवा-सीधी-सिंगरौली नई रेल लाईन में सोन नदी पर भितरी-कुर्वाह पुल निर्माण, संजय टाईगर रिजर्व में कटनी-सिंगरौली रेलवे लाईन के दोहरीकरण और विद्युतीकरण की स्वीकृति दी गई। इसी तरह, संजय टाईगर रिजर्व में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क विकास योजना में चार पहुँच मार्गों के निर्माण, खिवनी अभयारण्य में नंदाखेड़ा से ओंकारा मार्ग निर्माण, सोन चिड़िया अभयारण्य घाटी गाँव में ए.बी. रोड-बसोटा रोड से चराईडान मार्ग, सोन घड़ियाल अभयारण्य में बहर-कोरसर मार्ग में गोपद नदी पर उच्च-स्तरीय पुल, राष्ट्रीय चम्बल अभयारण्य में चंबल नदी पर सोने का गुरजा पर उच्च-स्तरीय पुल, सोन घड़ियाल अभयारण्य में सोन नदी पर नकझर से बमुरी सिंहावल मार्ग में उच्च-स्तरीय पुल, सतपुड़ा टाईगर रिजर्व में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में रामपुर से भतौड़ी मार्ग का उन्नयन, सतपुड़ा टाईगर रिजर्व में पिपरिया-पचमढ़ी से घाना मार्ग निर्माण और सोन चिड़िया अभयारण्य में ग्राम धुंआ से तकियापुरा बसौटा मार्ग पर मरम्मत और तीन पुलिया निर्माण की स्वीकृति के प्रस्ताव का बैठक में अनुमोदन किया गया। इसी तरह सोन घड़ियाल अभयारण्य में सोन नदी पर सीधी-सिंहावल 132 के.व्ही. विद्युत पारेषण लाईन, रीवा-सीधी 220 के.व्ही. पारेषण लाईन, सोन नदी एवं बनास नदी पर 765 के.व्ही. विद्युत लाईन की स्वीकृति का अनुमोदन किया गया। सतपुड़ा टाईगर रिजर्व में रक्षा बलों के लिये राज्य मार्ग 19 और 19ए के तरफ के किनारों में ऑप्टिकल फायबर केबल लाईन बिछाने तथा नरसिंहगढ़ अभयारण्य में रक्षा बलों के लिये राज्य मार्ग-12 के किनारे ऑप्टिकल फायबर केबल लाईन बिछाने की अनुमति का अनुमोदन किया गया। इसी तरह विभिन्न अभयारण्य में दस किलोमीटर की परिधि में उत्खनन के प्रस्तावों की अनुमति का अनुमोदन किया गया। माधव राष्ट्रीय उद्यान में मनीखेड़ा डेम से शिवपुरी तक पानी की पाइप लाइन सोन चिड़िया अभयारण्य में ग्राम धुंआ में खेल मैदान निर्माण, वन विहार राष्ट्रीय उद्यान की दस किलोमीटर की परिधि में ग्राम अकबरपुर कोलार दशहरा मैदान भोपाल में स्टेडियम निर्माण के प्रस्ताव की स्वीकृति का अनुमोदन किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बैठक में वनरक्षकों के जीवन पर बनायी गयी दो फिल्मों की सी.डी. का विमोचन किया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

राज्य प्रशासनिक सेवा

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य प्रशासनिक सेवा जनता की सेवा का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि इस सेवा में लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं और लोक सेवाओं के प्रदाय के प्रति सचेत और संवेदनशील बने रहना आवश्यक है। श्री चौहान आज मंत्रालय में राज्य प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। श्री चौहान ने प्रशिक्षु अधिकारियों को प्रशासन के क्षेत्र में काम करने और सफल होने की समझाईश दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा कि वे जनता के लिये हमेशा उपलब्ध रहें और निर्विकार भाव से उनकी सेवा करें। उन्होंने कहा कि सेवा तभी हो सकती है जब सेवाभाव अंतर्मन से उपजे। बलपूर्वक सेवा नहीं की जा सकती। श्री चौहान ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में काम करते हुये यह अनुभव होगा कि लोक ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों को सलाह दी कि जब लोकतंत्र में लोक सर्वोपरि है तो लोगों के प्रतिनिधियों को भी बराबर का सम्मान दें। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रशासनिक अंगों के बीच समन्वय और सहयोग स्थापित करना अच्छे प्रशासक की निशानी है। इससे प्रशासन के सभी अंग एक साथ, एक उददेश्य के लिये प्रभावी रूप से कार्य संपादित कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि नैतिक मूल्यों की बुनियाद मजबूत होना जरूरी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अधिकारियों को समय प्रबंधन के प्रति सजग और सचेत रहने की सलाह देते हुये कहा कि प्रत्येक क्षण लोगों के कल्याण में बीते तो सुशासन की स्थापना करने में समय नहीं लगता। उन्होंने अधिकारियों का आव्हान किया कि पूरी प्रतिबद्धता, लगन और मेहनत के साथ प्रदेश को आगे बढ़ायें। अपनी सकारात्मक ऊर्जा और प्रतिभा का उपयोग करें। इस अवसर पर प्रशासनिक अकादमी की महानिदेशक श्रीमती कंचन जैन, सचिव मुख्यमंत्री श्री विवेक अग्रवाल एवं अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

गौ-धन

जैविक खाद के उपयोग को बढ़ावा देने किसानों को प्रेरित करें : चौहान  एमपी  में अब नई गौ-शालाओं का पंजीयन करने के लिये उनके पास कम से कम 100 गौ-धन, भूमि, भवन और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था अनिवार्य होगी। गौ-शाला समिति की कम से कम एक एकड़ की अपने स्वामित्व की भूमि होना चाहिये। इस आशय का निर्णय आज मंत्रालय में मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश पशुधन एवं गौ-संवर्धन बोर्ड की बैठक में लिया गया। बैठक में बोर्ड का नाम मध्यप्रदेश गौ-पालन एवं गौ-संवर्धन बोर्ड रखने का भी निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भारतीय गायों के महत्व पर अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला करने के निर्देश दिये। इसके जरिये भारतीय गायों के संबंध में विभिन्न देशों में हो रहे अनुसंधान की जानकारी सबको सर्वसुलभ हो सकेगी। उन्होंने गोबर-खाद और गौ-मूत्र से बने कीटनाशकों का अधिकाधिक उपयोग करने की जैविक खेती करने वाले किसानों को प्रेरित करने के लिये कार्य-योजना बनाने के निर्देश दिये। बैठक में बताया गया कि प्रदेश की गौ-शालाओं में 1.41 लाख गौ-वंश का पालन किया जा रहा है। बैठक में बोर्ड का बजट बढ़ाने, आय का स्रोत बढ़ाने, गौ-अभयारण्य अनुसंधान एवं उत्पादन केन्द्र सुसनेर के प्रबंधन संबंधी विषयों पर चर्चा हुई। इसके अलावा बोर्ड के कामों में विशेषज्ञों का सलाहकार मंडल बनाने, जैविक खाद की विपणन नीति तैयार करने, पशु चिकित्सक विज्ञान की स्नातकोत्तर की शिक्षा में देशी गौ-वंश पर अनुसंधान के लिये छात्रवृत्ति देने जैसे प्रस्तावों पर चर्चा हुई। बैठक में पशुपालन मंत्री श्री अंतरसिंह आर्य, बोर्ड के उपाध्यक्ष स्वामी श्री अखिलेश्वरानंद महाराज, बोर्ड के सदस्य, ग्रामीण विकास के अपर मुख्य सचिव श्री राधेश्याम जुलानिया, अपर मुख्य सचिव गृह श्री के.के. सिंह, कृषि उत्पादन आयुक्त श्री पी.सी. मीना, प्रमुख सचिव कृषि डॉ. राजेश राजौरा, मंडी बोर्ड के प्रबंध संचालक श्री राकेश श्रीवास्तव एवं संबंधित विभागों के प्रमुख सचिव उपस्थित थे।     राज्य प्रशासनिक सेवा जनता की सेवा का सशक्त माध्यम - मुख्यमंत्री श्री चौहान    मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य प्रशासनिक सेवा जनता की सेवा का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि इस सेवा में लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं और लोक सेवाओं के प्रदाय के प्रति सचेत और संवेदनशील बने रहना आवश्यक है। श्री चौहान आज मंत्रालय में राज्य प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। श्री चौहान ने प्रशिक्षु अधिकारियों को प्रशासन के क्षेत्र में काम करने और सफल होने की समझाईश दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा कि वे जनता के लिये हमेशा उपलब्ध रहें और निर्विकार भाव से उनकी सेवा करें। उन्होंने कहा कि सेवा तभी हो सकती है जब सेवाभाव अंतर्मन से उपजे। बलपूर्वक सेवा नहीं की जा सकती। श्री चौहान ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में काम करते हुये यह अनुभव होगा कि लोक ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों को सलाह दी कि जब लोकतंत्र में लोक सर्वोपरि है तो लोगों के प्रतिनिधियों को भी बराबर का सम्मान दें। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रशासनिक अंगों के बीच समन्वय और सहयोग स्थापित करना अच्छे प्रशासक की निशानी है। इससे प्रशासन के सभी अंग एक साथ, एक उददेश्य के लिये प्रभावी रूप से कार्य संपादित कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि नैतिक मूल्यों की बुनियाद मजबूत होना जरूरी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अधिकारियों को समय प्रबंधन के प्रति सजग और सचेत रहने की सलाह देते हुये कहा कि प्रत्येक क्षण लोगों के कल्याण में बीते तो सुशासन की स्थापना करने में समय नहीं लगता। उन्होंने अधिकारियों का आव्हान किया कि पूरी प्रतिबद्धता, लगन और मेहनत के साथ प्रदेश को आगे बढ़ायें। अपनी सकारात्मक ऊर्जा और प्रतिभा का उपयोग करें। इस अवसर पर प्रशासनिक अकादमी की महानिदेशक श्रीमती कंचन जैन, सचिव मुख्यमंत्री श्री विवेक अग्रवाल एवं अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

सेवा गाथा

सेवा के लिये संवेदनशील विचारधारा जरूरी :भैय्या जी जोशी  सेवा गाथा वेबसाइट का लोकार्पण सम्पन्न मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सबसे बड़ा धर्म जरूरतमंद की सेवा है। मदद के अच्छे कार्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिये। अच्छे कार्यों की जानकारियाँ लोगों को प्रोत्साहित करेंगी। इससे अच्छाई को मजबूती मिलेगी। समाज में सकारात्मक वातावरण बनेगा। श्री चौहान आज समन्वय भवन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा प्रभाग की वेबसाईट 'सेवा गाथा' का लोकार्पण कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भारतीय चिंतन सारे विश्व को परिवार मानता है। एक ही चेतना सभी प्राणियों में देखता है। स्वयंसेवक संघ ऐसा ही विशाल हृदय वाला राष्ट्रवादी संगठन है। यह संगठन समाज के लिये जीने वाले नागरिकों का निर्माण करता है। सेवा के संकल्प में सर्वस्व अर्पित कर, समाज को रोशन करने का कार्य, इसके स्वयंसेवक करते हैं। उन्होंने मातृ छाया, आनंद धाम आदि सेवा कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि वहाँ के रहवासियों का स्वावलंबी और समरस जीवन देख आत्मिक आनंद की प्राप्ति होती है। ऐसे कार्यों का व्यापक प्रचार–प्रसार किया जाना चाहिये। इससे नैराश्य का भाव दूर होता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वेबसाइट से समाज को अच्छे कार्यों की प्रेरणा और नई ऊर्जा मिलेगी। संघ के सरकार्यवाह श्री सदाशिव सुरेश जोशी भैय्या जी ने कहा कि भारतीय जीवन-शैली में सेवा का संस्कार रचा-बसा है। यहाँ मानव सेवा ईश्वर की सेवा मानकर की जाती है। उन्होंने कहा कि सेवा कार्य निश्चित धारणा के साथ नहीं हो सकता है। इसके लिये दृष्टि और संवेदनशील विचारधारा की जरूरत है। बंधु भाव के साथ जरूरतमंद की पीड़ा, वेदना और दुर्बलता को समझ सेवा कार्य किया जाना चाहिये। इस भावना के साथ किये गये कार्यों के परिणाम सदैव अच्छे होते हैं। उन्होंने कहा कि गलत सामाजिक मान्यताओं से पीड़ित, अस्थिर जीवन शैली और दूरस्थ अंचलों में रहने वालों का एक बहुत बड़ा ऐसा वर्ग है, जो अपने मौलिक सामाजिक अधिकारों से वंचित है। उनमें बेहतर जीवन का आत्म-विश्वास जगाने के लिये समाज को विचार करना होगा। सामाजिक प्रश्नों के हल समाज को ही खोजने होंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वेबसाइट की गाथाएँ, सेवा कार्य के लिये लोगों को आगे आने के लिये प्रेरित करेंगी। अतिथियों का स्वागत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संचालक मध्य भारत श्री सुरेश पिंपलीकर ने किया। आभार प्रदर्शन सह प्रांत संचालक मध्य भारत श्री अशोक पांडे ने किया। सेवा गाथा वेबसाइट की संपादक श्रीमती विजय लक्ष्मी ने गाथाओं के संकलन, वेबसाइट के स्वरूप और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। वेबसाइट सृजक श्री स्वप्निल पारखिया ने तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मोबाइल फ्रेंडली होने के साथ ही फेसबुक और ट्वीटर पर शेयर भी की जा सकेगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

राजस्व, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री उमाशंकर गुप्ता

राजस्व, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने सुबह काटजू और जे.पी. हास्पिटल में मरीजों की समस्याएँ सुनीं। श्री गुप्ता ने काटजू हास्पिटल में मरीजों की लम्बी लाइन होने पर उनके बैठने की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। जे.पी. हास्पिटल में एक मरीज ने कहा कि दवाई लेने के लिए देर तक खड़े रहना पड़ता है, यहाँ बेंच रखवाने के साथ ही एक और विंडो में दवाई का वितरण करवाया जाये। श्री गुप्ता ने आवश्यकतानुसार सुविधा उपलब्ध करवाने की बात कही। उन्होंने कहा कि हास्पिटल की समस्याओं के निराकरण के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा विभागीय अधिकारियों से भी चर्चा की है। इस दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

निर्वाचन आयुक्त  ओ.पी. रावत

"सहकारिता में निर्वाचन की विधि और प्रक्रिया" संगोष्ठी में चुनाव आयुक्त श्री ओ.पी. रावत  भारत के निर्वाचन आयुक्त  ओ.पी. रावत के अनुसार प्रजातांत्रिक व्यवस्था में निर्वाचन एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। सहकारिता भी प्रजातांत्रिक व्यवस्था का ही एक अंग है। सहकारिता में निर्वाचन को पारदर्शी एवं विश्वसनीय बनाना समय की जरूरत है। श्री रावत आज अपेक्स बैंक के समन्वय भवन में सहकारी विचार मंच एवं मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बैंक्स के तत्वावधान में 'सहकारिता में निर्वाचन की विधि और प्रक्रिया' संगोष्ठी को सम्बोधित कर रहे थे। श्री रावत ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। यहाँ 85 करोड़ मतदाताओं के लिये निर्वाचन की व्यवस्था की जाती है। भारत निर्वाचन आयोग का प्रयास रहता है कि देश में पारदर्शी, निष्पक्ष एंव समय पर निर्वाचन की व्यवस्था कर मतदाताओं का लोकतांत्रिक प्रणाली में विश्वास बनाये रखे। श्री रावत ने कहा कि निरन्तर नवीन प्रयासों से निर्वाचन व्यवस्था को श्रेष्ठ बनाने का कार्य आयोग करता है। श्री रावत ने उपस्थित श्रोताओं की निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित जिज्ञासाओं का समाधन भी किया। प्रदेश की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती सलीना सिंह ने प्रदेश में निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव के बारे में जानकारी दी। राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी श्री प्रभात पाराशर ने राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी के विधिक प्रावधानों एवं सहकारी संस्थाओं में निर्वाचन की प्रगति से अवगत करवाया। सहकारिता आयुक्त श्री कविन्द्र कियावत ने बताया कि प्रदेश में सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी की व्यवस्था लागू होने के बाद सहकारी संस्थाओं के निर्वाचन समय पर करवाया जाना संभव हुआ है। सहकारिता विभाग पूरा सहयोग निर्वाचन प्राधिकारी को प्रदान करेगा। विगत 3-4 माह में लगभग 7000 संस्था के निर्वाचन प्रस्ताव तैयार करवाये गये हैं। भविष्य में यह प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी। संगोष्ठी को लघु वनोपज संघ के प्रबंध संचालक श्री जव्वाद हसन और वरिष्ठ जन-कल्याण आयोग के अध्यक्ष श्री वी.जी. धर्माधिकारी ने भी संबोधित किया। प्रबंध संचालक अपेक्स बैंक श्री प्रदीप नीखरा ने आभार माना।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

शैलेन्द्र तिवारी

    जनसंपर्क, जल-संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र को आज पत्रकार और लेखक श्री शैलेन्द्र तिवारी ने हाल ही में प्रकाशित अपनी पुस्तक 'रावण एक अपराजित योद्धा' पुस्तक भेंट की। मंत्री डॉ. मिश्र ने लेखक श्री तिवारी को रचनात्मक लेखन और पुस्तक प्रकाशन के लिए बधाई दी |

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

महिला कृषक

महिला कृषकों के 1038 स्व-सहायता समूह गठित  मध्य प्रदेश में कृषि के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिये पिछले वर्ष महिला कृषकों के 1038 स्व-सहायता समूह गठित किये गये। इन समूहों में महिला कृषकों के 437 अंतर्जिला प्रशिक्षण भी आयोजित किये गये। इसके अलावा 1555 महिला कृषकों को कृषि की उन्नत तकनीक अपनाने के लिये प्रशिक्षण दिलवाया गया। इस योजना पर पिछले वर्ष 4.50 करोड़ की राशि व्यय की गयी। इस वित्तीय वर्ष में इस योजना के लिये 6 करोड़ रुपये की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है। मध्यप्रदेश में कृषि के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के मकसद से किसान कल्‍याण एवं कृषि विकास विभाग द्वारा योजना शुरू की गयी है। योजना का उद्देश्य प्रदेश में महिला कृषकों के जीवन-यापन स्तर में सुधार लाना है। महिला कृषकों को कृषि की कम लागत की तकनीक चुनने, उसे समझने और अपनाने के योग्य बनाना भी है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

भोजपुर में ओमवैली

  मध्य प्रदेश के  ऐतिहासिक भोजपुर मंदिर के बारे में तो आपने सुना ही होगा, लेकिन अब ये मंदिर वैज्ञानिक महत्व के लिए भी जाना जाएगा। जी हां, भोजपुर और मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के छिपे हुए प्राचीन रहस्य अब सामने आ रहे हैं। वैज्ञानिकों की मानें तो यहां हजारों साल पुरानी एक ओमवैली है। मॉनसून के समय ये ओमवैली पूरी तरह से सामने आ जाती है। मौसम विभाग के अनुसार एक या दो दिनों मॉनसून राजधानी भोपाल को तरबतर कर देगा। मॉनसून के पहुंचते ही इस ओम वैली का आकार पूरी तरह से निकल कर सामने आ जाता है। यहां पर मौजूद हरियाली के बढ़ने और जलाशय भरने के बाद ओमवैली की तस्वीरें पूरी तरह से साफ नजर आती हैं।  सैटेलाइट तस्वीरों में इस बात की पुष्टि भी होती है। इस ओम के मध्य में स्थित है प्राचीन भोजपुर मंदिर, और इसके सिरे पर बसा है भोपाल शहर। आपको ये भी बता दें कि भूगोल विज्ञानियों का ये मानना है कि भोपाल शहर स्वास्तिक के आकार में बसाया था।  मप्र विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के वैज्ञानिक ठीक उसी वक्त ओम वैली का ग्राउंड डाटा लेते हैं, जिस वक्त सैटेलाइट रिसोर्स सेट - 2 भोपाल शहर के ऊपर से गुजरता है। इस दौरान भोपाल, भोजपुर और ओमवैली की संरचना से जुड़ा हुआ डाटा लिया जाता है। परिषद के मुताबिक हर 24 दिनों के अंतराल पर ये सेटेलाइट भोपाल शहर के ऊपर से गुजरता है। इस सैटेलाइट के जरिए गेहूं की खेती वाली जमीन की तस्वीरें ली जाती हैं।  सैटेलाइट तस्वीरों में दिखाई दे रहा ये बड़ा सा ओम दरअसल सदियों पुरानी ओम वैली है। आसमान से दिखाई देने वाली ॐ वैली के ठीक मध्य में 1000 वर्ष प्राचीन भोजपुर का शिवमंदिर स्थापित है। मध्यप्रदेश में ओमकारेश्वर ज्योर्तिलिंग के पास भी ऐसी ही प्राकृतिक ओमवैली दूर आसमान से दिखाई देती है। वैज्ञानिकों की नजर में यह ओम वैली है। इसके सैटेलाइट डाटा केलिबरेशन और वैलिडेशन का काम मप्र विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद को मिला है। परिषद के वैज्ञानिक डॉ. जीडी बैरागी ने बताया, डाटा केलिबरेशन और वैलिडेशन के लिए हमें ठीक उस वक्त ओम वैली का ग्राउंड डाटा लेना होता है, जिस समय सैटेलाइट (रिसोर्स सेट-2) शहर के ऊपर से गुजरे। यह सैटेलाइट 24 दिनों के अंतराल पर भोपाल के ऊपर से गुजरता है। इससे गेहूं की खेती वाली जमीन की तस्वीरें ली जाती हैं। परिषद की ताजा सैटेलाइट इमेज से ‘ॐ’ वैली के आसपास पुराने भोपाल की बसाहट और एकदम केंद्र में भोजपुर के मंदिर की स्थिति स्पष्ट हुई है। पुरातत्वविदों के पास राजा भोज की विद्वता के तर्क हैं। उनके मुताबिक लगभग 1000 साल पहले ही भोपाल को एक स्मार्ट सिटी बनाने के लिए इसे ज्यामितीय तरीके से बसाया गया था, इसे बसाने में राजा भोज की विद्वता से ही सारी चीजें संभव हो पाईं थीं। स्वास्तिक के आकार में बसा है भोपाल इतिहासकारों का मानना है कि भोज एक राजा ही नहीं कई विषयों के विद्वान थे। भाषा, नाटक, वास्तु, व्याकरण समेत अनेक विषयों पर 60 से अधिक किताबें लिखी। वास्तु पर लिखी समरांगण सूत्रधार के आधार पर ही भोपाल शहर बसाया गया था। गूगल मैप से वह डिजाइन आज भी वैसा ही देखा जा सकता है। भोज के समय ग्राउंड मैपिंग कैसे हुई यह रिसर्च का विषय आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के आर्कियोलॉजिस्ट्स का मानना है कि ओम की संरचना और शिव मंदिर का रिश्ता पुराना है। देश में जहां कहीं भी शिव मंदिर बने हैं, उनके आसपास के ओम की संरचना जरूरी होती है। इसका सबसे नजदीकी उदाहरण है ओंकारेश्वर का शिव मंदिर। परमार राजा भोज के समय में ग्राउंड मैपिंग किस तरह से होती थी इसके अभी तक कोई लिखित साक्ष्य तो नहीं है, लेकिन यह रिसर्च का रोचक विषय जरूर है। सैटेलाइट इमेज से यह बहुत स्पष्ट है कि भोज ने जो शिव मंदिर बनवाया, वह इस ओम की आकृति के बीचोबीच स्थापित है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 मध्यप्रदेश बदनामी

मुझे लगता है मध्यप्रदेश को किसी की नजर लग गई है। कुछ अच्छा घटित नहीं हो रहा है। कृषि बेहतर उत्पादन के बाद भी बेहाल, अन्नदाता आत्महत्या कर रहा है। नौकरशाही की नाफरमानियां और भ्रष्टाचार तो यहां पहले से ही खूंटा गाड़ के बैठे हुए हैैं। बदनामी के व्यापमं और गड़बडियों के सिहंस्थ की स्याही सूख नहीं पा रही है। ऐसे में नर्मदा माई समेत नदियों में रेत के डाकों ने प्रायश्चित स्वरूप मुख्यमंत्री से नर्मदा परिक्रमा करा डाली। मगर बदनामी है कि पीछा ही नहीं छोड़ रही है। प्रदेश के पराक्रमी किसानों ने प्याज की बंपर पैदावार की तो उसकी खरीदी में शिवराज सरकार के भी आंसू निकल पड़े। खुश हैं तो अफसर और व्यापारी। प्याज खरीदी में घाटालों की आशंकाओं का घटाटोप है। भ्रष्टाचार के बादल छाये हुए हैैं। मैदान में कप्तान के स्वरूप में शिवराज सिंह चौहान तो हैैं मगर मंत्रियों की गैरहाजिरी सियासी हालात को संजीदा बना रही है। ब्यूरोकेसी पर निर्भर सरकार उसी के सेबोटेज की शिकार है और अपनी बिगड़ती छवि से सदमें  में है। एक जून से शुरू हुए किसान आंदोलन के बाद एक महीना बीत चुका है, लेकिन खेती-किसानी को लेकर हर दिन कोई नई समस्या लेकर आ रही है। औसतन हर दो दिन में एक किसान कर्ज और उससे पैदा परेशानी के कारण आत्महत्या कर रहा है। कृषि मंत्री, कृषि अधिकारी इन मुसीबतों भरे दिन दिनों में गायब है। सीएम अकेले पड़ गए लगते हैं । उनकी कृषि हिमायती छवि पर बट्टा लग गया है। घबराहट में उन्होंने टॉप करने वाले विद्यार्थियों से कह दिया कि वे खेती ना करें क्योंकि वह किसानों को मरते और खेती को बर्बाद होते नहीं देख सकते। ग्यारह बरस से कृषि को लाभ का धंधा बनाने का वादा करने वाले शिवराज सिंह की खेती ना करें कि सलाह अपनी असफलता की स्वीकारोक्ति है। वे शायद जीवन में पहली बार इस कदर असहाय महसूस कर रहे हैं। जनता से संवाद कर समर्थन पाने में जितने वे कुशल हैं शायद प्रशासनिक पकड़ में उतने ही लचर, कमजोर। उनके खाटी शुभचिंतक भी थोड़ी अगर-मगर के साथ इसे स्वीकार करते हैं। भाजपा नेतृत्व इससे परेशान हैं। मगर इसका हल खुद मुख्यमंत्री को ही लगातार ईमानदार, तर्कसंगत, उच्च कोटि के कठोर निर्णय से खोजना होगा। अभी तो पूरा प्रदेश इससे जूझ रहा है। विरोधियों के लिए यह बड़ा हथियार है। राज्य की हालत यह है कि मुख्यमंत्री जब प्याज 8 रुपए प्रति किलो की दर से खरीदी का एलान करते हैं तो उसी क्षण कृषि, सहकारिता और नागरिक आपूर्ति विभाग को एक साथ सक्रिय हो जाना चाहिए था। खरीदी के साथ-साथ प्याज के बारिश से सुरक्षित भंडारण के लिए। उदाहरण के लिये जब आंख में धूल कंकड़ जाता है तो पलक झपकने और हाथ बचाव के लिए किसी के आदेश की प्रतीक्षा नहीं करते। उसी तरह प्याज के लिए गोदाम, वेयरहाउस और मंडी में शेड के नीचे- ऊपर तिरपाल, पालिथिन का प्रबंध युद्धस्तर पर करना चाहिए था। यदि अधिकारियों ने ऐसा नहीं किया है तो यह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ सेबाटेज भी है। नौकरशाही की नाफरमानियों के बाद यह भीतरघात गंभीर है। यह सब वह अफसरशाही कर रही है जो कृषि उत्पाद का अनुमान लगाने में बुरी तरह फ्लॉप रही। इस वजह से सरकार को पता ही नहीं है कि कितनी प्याज खरीदनी है। स्थिति यह है कि गत वर्ष की तुलना में खरीदी के लिए दोगुनी राशि याने 200 करोड़ रुपए तय हुए थे। अब कहा जा रहा है कि 800 करोड़ रुपए की खरीदी होगी। यह हैरतअंगेज है। यहीं से बड़े घोटाले के साफ  संकेत मिलते हैं। कागज़ पर खरीदी और भुगतान हो जाएगा, जितनी खरीदी हुई है उससे अधिक प्याज सडऩा बता दिया जाएगा। यह सडऩा ही घोटाले के सबूतों को नष्ट करने के प्रबंध के रूप में देखा जा रहा है। मंत्री-अधिकारी कोई मैदान में नहीं है। किसी की जिम्मेदारी तय नहीं होना सरकार की प्रशासनिक कमजोरी का भयावह पक्ष माना जा रहा है। इसी तरह प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बिगड़ी हुई हैं। अफसरों की रुचि नहीं है। मंत्री अस्पतालों में सुधार के लिए सक्रिय नहीं हैं। इंदौर के एमवाय अस्पताल में 24 घंटे में 17 लोगों की ऑक्सीजन के अभाव में मौत हो जाती है। हिला देने वाली इस घटना पर मंत्री जी का पता नहीं है। स्कूल खुल गए हैं, 60 हजार मास्टरों की कमी है। पच्चीस हजार प्रतिनियक्ति पर होने से और 35 हजार पहले से ही कम है। नई भर्ती के लिए वित्त विभाग ने धन की तंगी के कारण रोक लगा दी है, लेकिन जून में शिक्षा मंत्री गप्प हांकते हुए करीब 35 हजार  से अधिक शिक्षकों की भर्ती कराने की बात करते हैं, जबकि जून में घोषणा नहीं नियुक्ति हो जानी चाहिए थी। विभाग में अफसर लापरवाह हैं और ऐसे में मंत्री की नींद जून में शिक्षण सत्र के दौरान खुल रही है।  पढ़ाई के बाद नगरीय प्रशासन को ही देखें। बारिश के समय शहर के नाले-नालियां साफ नहीं हुए। मगर मंत्री स्तर पर न तो कठोरता से वर्षा पूर्व तैयारियां कराईं और ना अब सजगता दिख रही है। हालात चिंताजनक हैं। चल रहे हैं गप्पों के तीर... राज्य की राजनीतिक परिस्थितियों में सत्ता और प्रतिपक्ष गप्पों के तीर चला रहे हैं। मुख्यमंत्री के ऐलान पर सरकार व भाजपा जनता के साथ मिलकर दो दौर में प्रदेश में 12 करोड़ से अधिक पेड़ पौधे लगाने जा रही है। करीब 7 करोड़ की आबादी वाले प्रदेश में पहले दौर में दो जुलाई को छह करोड़ पौधे 24 जिलों में लगाने का दावा किया गया। एक अनुमान के अनुसार नर्मदा घाटी के दो दर्जन जिलों में साढ़े तीन करोड़ की आबादी है। इनमें बच्चे,बुजुर्ग और महिलाएं भी हैं। सभी आ जाएं तो भी एक-एक, दो-दो पेड़ लगाने पड़ेंगे,  जो कि संभव नहीं है। फिर पौधे, स्थान और लगाने के लिए गड्ढा खोदना जरूरी है, लेकिन व्यवहारिक पक्ष पर किसी का ध्यान नहीं है। पूरी सरकार इवेंट के रूप में चल रही है। मसलन कृषि कर्मण अवार्ड ले लो भले ही, जमीनी हकीकत में किसान आत्महत्या कर रहा है। वैसे ही दावा होगा पेड़ लगाने का रिकॉर्ड पूरा करने का। भले ही पेड़ नजर नहीं आए। अगला वर्ष चुनावी है 2018 में पेड़ लगाने की राशि पौधारोपण के हिसाब से ग्रामीणों को अदा की जाएगी। इसके बदले में पेड़ भले ना दिखें, मगर वोटों की फसल तो काटी ही जा सकती है। गप्पों और योजनाओं के ख्याली पुलाव के बीच इस तरह के इवेंट आगे भी देखने को मिलेंगे। जवाब में आलस-प्रमाद और गुटबाजी में डूबी कांग्रेस आरोपों की झड़ी लगा सकती है। मगर अभी तो उसके हाथ से भी समय की रेत की तरह से फिसल रहा है। नेतृत्व परिवर्तन की बातें कांग्रेस कैंप में गप्पों की तरह तारीख और महीने के साथ आती हैं। मगर होता कुछ नहीं है। हालात यह है कि कांग्रेस कुछ नहीं करने के लिए बदनाम है और भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन होने के बाबजूद इवेंट आधारित कामों के लिए मशहूर हो गई है। ऐसे में पार्टियों के कार्यकर्ताओं और जनता का भगवान भला करे... सब उल्टा-पुल्टा कहां तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पांव -पांव वाले भैया थे, किसान पुत्र और नर्मदा पुत्र थे, लेकिन अब किसान भी परेशान है और मां नर्मदा समेत प्रदेश की नदियां रेत चोरों की वजह से संकट में है। नैतिकवादी पार्टी भाजपा में अनुशासन और नैतिक मूल्यों की गिरावट आ रही है। कर्ज में डूबे किसान ज्यादा उत्पादन करने के बाद भी मौत को गले लगा रहे हैैं। शांति का टापू मध्यप्रदेश अशांत हो रहा है। आजादी के लिये संघर्ष करने वाली कांग्रेस मध्यप्रदेश में शिथिल पड़ी हुई है। जनसेवक कहे जाने वाले सरकारी कर्मचारी मनमानी कर रहे हैैं। ऐसा लगता है मध्यप्रदेश को किसी की नजर लग गई है। जितनी ठीक करने कोशिश हो रही है उतनी ही उल्टा-पुल्टा हो रहा है...

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

खसरा-खतौनी

  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणानुसार किसानों को खसरा-खतौनी की नकल नि:शुल्क दी जायेगी। इसकी शुरूआत 15 अगस्त से की जायेगी। आगामी 2 अक्टूबर तक सभी किसानों को खसरा-खतौनी की नकल उपलब्ध करवाने के निर्देश सीएम शिवराज सिंह ने कलेक्टर्स को दिये गए हैं। राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने जानकारी दी है कि इस कार्य के लिए सभी जिलों को बजट आवंटित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिन जिलों में एन.आई.सी. का साफ्टवेयर लागू है, उनमें नकल तहसीलदार के हस्ताक्षर से जारी की जायेंगी। जिन जिलों में वेब बेस्ड जी.आई.एस. एप्लीकेशन लागू है, उनमें डिजिटल हस्ताक्षरित प्रतिलिपियाँ दी जायेंगी। कार्यवाही की माँनीटरिंग आयुक्त भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त द्वारा की जायेगी। नकल प्राप्ति की पावती भी किसान से ली जायेगी। संबधित ग्राम के सरपंच के भी पंजी पर हस्ताक्षर लिये जायेंगे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

शहला मसूद हत्याकांड

आरटीआई एक्टविस्ट शहला मसूद हत्याकांड की दोषी जाहिदा परवेज और सबा फारूकी को हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने सशर्त जमानत दी है। सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने जनवरी में इन दोनों सहित चार लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। सजा के बाद दोनों को एक ही जेल में रखा गया था, जहां दोनों का बाकी कैदियों के साथ झगड़ा होता था। इसके बाद ही दोनों को अलग-अलग जेलों में शिफ्ट कर दिया गया था। आरटीआई कार्यकर्ता शहला मसूद की हत्या के मामले में पांच साल, पांच महीने 13 दिन तक जाँच चली थी, पेशी, गवाही के बाद सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया था। यह उन चंद मामलों में शामिल है, जो घटना के महज 17 दिन बाद ही सीबीआई को सौंप दिया गया था। फिर भी अफसरों के हाथ इसका एक भी ऐसा सिरा हाथ नहीं लगा था, जिससे वे हत्यारे और साजिश रचने वालों तक पहुंच जाएं। बाद में एक-एक सबूत और गवाह जोड़े गए तो इश्क, ईर्ष्या, इंतकाम, जुनून और जज्बातों से भरे रिश्तों के रहस्यों भरी कत्ल की यह कहानी कदम-कदम पर अंत तक उलझती रही। इसी कसमकश के बीच चार्जशीट के अध्ययन, पांच साल तक कोर्ट में बहस चली।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मिल बांचे मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बच्चों में पुस्तकें पढ़ने के प्रति रूझान पैदा करने के लिये समाज की भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी। इसके लिये मिल बांचे कार्यक्रम को जन-अभियान का स्वरूप दिया जायेगा। मुख्यमंत्री आज मिल बांचे कार्यक्रम की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने विद्यार्थियों को साइकिल वितरण की तैयारी का भी जायजा लिया और अधिकारियों को शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मिल बांचे कार्यक्रम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिये अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने में भी समाज का सहयोग लिया जाये। इसके लिये प्रदेश में 26 अगस्त को शाला प्रबंधन समिति की विशेष बैठकें होगी। श्री चौहान ने विद्यार्थियों को साइकिल वितरण की तैयारियों का जायजा लेते हुये वितरण कार्यवाही शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिये। बैठक में बताया गया कि प्रणाम पाठशाला कार्यक्रम के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति शाला के लिये आवश्यक सामग्री उपहार स्वरूप भेंटकर सकता है। मिल बांचे कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित होगा। एक स्कूल चले हम कार्यक्रम के साथ और दूसरा शिक्षा सत्र के बीच में। इसमें कोई भी व्यक्ति सहभागी बन सकता है। इसके लिये वालिंटियर के रूप में पंजीयन कराना होगा। इस दौरान बताया गया इस वर्ष सात लाख से ज्यादा साइकिलें विद्यार्थियों को वितरित की जायेंगी। इनकी खरीदी के टेंडर की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री विजय शाह, शिक्षा राज्य मंत्री श्री दीपक जोशी, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री अशोक वर्णवाल, सचिव शिक्षा श्रीमती दीप्ति गौड़ मुखर्जी, सचिव मुख्यमंत्री श्री हरिरंजन राव आदि अधिकारीगण उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

सुशासन शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने समाधान ऑन लाईन में कलेक्टरों को दिये निर्देश   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सुशासन से आमजनों को सेवाओं का लाभ समय से मिले, यह प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। आमजनों को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिये परेशान नहीं होना पड़े। उन्हें लोक सेवा प्रदाय गारंटी अधिनियम के तहत निर्धारित समय सीमा में सेवाओं का प्रदाय हो, यह सुनिश्चित किया जाये। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज यहां समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम के तहत कलेक्टरों को यह निर्देश दिये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि समय पर आम जनता के काम होना चाहिए। राजस्व प्रकरण के निराकरण पर विशेष ध्यान दें। खसरे की नकलें किसानों तक पहुंचाने का अभियान सभी जिलों में पारदर्शी तरीके से चलायें। समर्थन मूल्य पर मूंग, उड़द, मसूर की खरीदी पूरी संवेदना के साथ हो। विभिन्न योजनाओं में हितग्राहियों के बैंक खाते में भुगतान करने की सूचना समय से मिले, इसकी व्यवस्था बनायें। शासकीय मंदिरों के पुजारियों को मानदेय का भुगतान समय से हो, यह सुनिश्चित किया जाये। आकाश और बादल को पच्चीस-पच्चीस हजार रुपये की स्वीकृति मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज समाधान ऑन लाईन के दौरान हरदा जिले ग्राम बड़झिरी नेत्रहीन दंपत्ति श्री जयराम और ललिता के बेटों आकाश और बादल के लिये मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से पच्चीस-पच्चीस हजार रुपये की राशि स्वीकृत की। हरदा जिले के जयराम ने शिकायत की थी कि उन्होंने सामूहिक विवाह में शादी की है परन्तु उन्हें मुख्यमंत्री विवाह सहायता और विकलांग विवाह प्रोत्साहन योजना की राशि नहीं मिली है। इस पर कलेक्टर हरदा ने जानकारी दी कि इनकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुये उन्हें 63 हजार रुपये की राशि दी जा चुकी है। जब जयराम ने बताया कि उनके दो बेटे बादल और आकाश हो गये हैं। तब मुख्यमंत्री ने इन दोनों बच्चों के लिये सहायता राशि स्वीकृत की। समाधान ऑनलाइन के तहत आज ग्यारह हितग्राहियों की शिकायतों का निराकरण किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिये। कटनी जिले के ग्राम कटौह के श्री दर्शनलाल चौधरी द्वारा इन्दिरा आवास योजना की प्रथम किश्त देर से मिलने और दूसरी किश्त का भुगतान नहीं होने के प्रकरण में मुख्यमंत्री ने संबंधित जनपद पंचायत रीठी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निलंबित करने तथा पूरे प्रकरण की जांच करने के निर्देश दिये। रतलाम जिले की ग्राम पंचायत बिरमावल के सरपंच श्री कन्हैयालाल द्वारा कराये गये कार्यों का भुगतान नहीं मिलने की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने जनपद पंचायत रतलाम के संबंधित सहायक यंत्री, उपयंत्री, सहायक लेखाधिकारी और मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निलंबित करने और जांच करने के निर्देश दिये। सागर जिले के ग्राम इटवा में वन विभाग द्वारा तालाब निर्माण, पिचिंग और कूप निर्माण का कार्य होने के बाद भी आवेदकों को भुगतान नहीं मिलने की शिकायत पर संबंधित रेंजर और वनरक्षक को निलम्बित करने के निर्देश दिये। समाधान ऑनलाइन में आज शिवपुरी जिले के ग्राम सिलपुरा के श्री विश्वनाथ पाल की पत्नी को दुर्घटना में विकलांग होने पर सहायता राशि प्राप्त नहीं होने, दमोह जिले के ग्राम सासा के श्री रामसेवक घोषी की भूमि शासकीय अभिलेख में अंकित होने संबंधी, सीहोर जिले के ग्राम नजरगंज की श्रीमती कमला भूतिया के पति की मृत्यु के बाद मीसाबंदी पेंशन नहीं मिलने, हरदा जिले के ग्राम बड़झिरी के श्री जयराम को विकलांग विवाह प्रोत्साहन की राशि नहीं मिलने, सतना जिले के ग्राम मउहट श्रीमती गुलबसिया पटेल को प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृत राशि नहीं मिलने, देवास जिले के ग्राम बेडगांव के श्री गबू मनसौरे की पत्नी की मृत्यु के बाद बीमा राशि नहीं मिलने, इन्दौर जिले के ग्राम भालौदा के श्री संतोष शर्मा और ग्राम बलधारा के श्री सोहन उपाध्याय के पुजारी का मानदेय नहीं मिलने की और बालाघाट जिले ग्राम कारंजा के श्री झामसिंह नाईक को नलकूप खनन योजना की राशि दूसरे खाते में जाने की शिकायत का निराकरण किया गया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों को बधाई इस दौरान सीएम हेल्प लाईन की संशोधित ग्रेडिंग प्रणाली के संबंध में प्रस्तुतिकरण दिया गया। सीएम हेल्प लाईन की शिकायतों के निराकरण में बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों, जिला पंचायतों और नगर निगमों को मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बधाई दी। बताया गया कि सीएम हेल्प लाईन की शिकायतों के निराकरण में नरसिंहपुर, इन्दौर, होशंगाबाद, मंदसौर और बालाघाट जिलों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। झाबुआ, बुरहानपुर, नरसिंहपुर, जबलपुर और होशंगाबाद जिला पंचायतों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। रीवा, भोपाल, छिंदवाड़ा, इन्दौर और उज्जैन नगर निगमों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। समाधान ऑनलाइन के तहत संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम

सड़क विकास निगम संचालक मंडल की 34वीं बैठक संपन्न  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के संचालक मंडल की 34वीं बैठक आज मंत्रालय में संपन्न हुई। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निगम द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सड़कों के रख-रखाव की कार्ययोजना बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि वर्षा ऋतु से पूर्व सभी सड़कों का निरीक्षण करवा लिया जाए। वर्षा ऋतु में जिन सड़कों के खराब होने की आशंका हो, उसका समय रहते मरम्मत कार्य पूर्ण करवाया जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश में बीओटी अंतर्गत निर्मित प्रथम सड़क इंदौर- इच्छापुर के रख-रखाव के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उनको बताया गया कि 201 किलोमीटर लंबाई की सड़क का डामरीकरण किया जाएगा। विभाग द्वारा मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया गया की सड़कों को चालू रखने संबंधी कार्य किए जा रहे हैं। पेंच रिपेयर का कार्य निरंतर जारी रहेगा। सागर-जबलपुर मार्ग पूर्ण हो गया है। जबलपुर से सागर मात्र 2 घंटे की यात्रा हो गई है। बैठक में बताया गया कि वर्ष 2016-17 के दौरान 543 करोड़ रुपये व्यय कर 257 किलोमीटर लंबे राज्य राजमार्गों का निर्माण कार्य पूरा हुआ है। इसी तरह 983 करोड़ रुपए व्यय कर 460 किलोमीटर लंबे मुख्य जिला मार्गों का भी निर्माण पूर्ण हुआ है। वर्ष 2017-18 के दौरान 1613 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण पूर्ण होगा। इन कार्यों पर 3,757 करोड़ रुपए व्यय होंगे। एडीबी परियोजना-5 के अंतर्गत कुल 1456 किलोमीटर लंबाई की सड़कें निर्माणाधीन है। निर्माण पर 2,328 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे। एनडीबी परियोजनाओं के अंतर्गत 1640 किलोमीटर लंबी सड़कें निर्माणाधीन हैं जिन पर कुल 3,093 करोड़ रुपए व्यय होंगे। एडीबी छठी परियोजना के अंतर्गत 2200 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण प्रस्तावित है। इस कार्य पर 4,657 करोड़ रुपए व्यय होंगे। इसी तरह एडीबी सातवीं परियोजना में 1663 करोड़ रुपए की 800 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण की योजना है। बैठक में अपर मुख्य सचिव वित्त श्री ए.पी. श्रीवास्तव, अपर मुख्य सचिव वन श्री दीपक खांडेकर, प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग श्री प्रमोद अग्रवाल, प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम श्री मनीष रस्तोगी, सचिव खनिज विभाग श्री मनोहर दुबे भी उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

ग्लोबल स्किल्स पार्क

ग्लोबल स्किल्स पार्क शिलान्यास कार्यक्रम सम्पन्न  एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जहाँ एक ओर हमारे यहाँ बेरोजगारी की समस्या है वहीं दुनिया में हुनरमंद व्यक्तियों की कमी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दूरदृष्टि के साथ स्किल इंडिया द्वारा इस दिशा में सार्थक कोशिश की है। प्रधानमंत्री के प्रयासों में सर्वश्रेष्ठ योगदान के लिये प्रदेश संकल्पित है। ग्लोबल स्किल्स पार्क इस दिशा में प्रभावी पहल है। श्री चौहान आज आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में ग्लोबल स्किल्स पार्क के शिलान्यास और ग्लोबल कंसलटेशन ऑन स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में तकनीकी प्रशिक्षण का नया दौर शुरू हो गया है। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं का कायाकल्प हो रहा है। उनमें आगामी 5 वर्षों में आधुनिकतम व्यवसायों की प्रशिक्षण व्यवस्था उपलब्ध हो जायेगी। उन्होंने युवाओं का आव्हान किया कि वे न्यू इंडिया निर्माण के लिये हुनरमंद बनें। विकास की अनंत संभावनाएँ हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया की बड़ी युवा शक्ति हमारे पास है। यदि इसे हुनरमंद कर दिया जाये तो वर्तमान समय की कमजोरी बड़ी आबादी, भविष्य में हमारी ताकत बन जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा के लिये प्रभावी कार्य किए गए हैं। व्यवसायिक शिक्षा के प्रसार के साथ ही, उसकी गुणवत्ता को भी सुनिश्चित किया गया है। स्तरहीन प्रशिक्षण संस्थाओं को चिन्हित कर बंद करवाने के कार्य किये गये हैं। करीब 37 संस्थाओं को बंद कर दिया गया है और लगभग 70 संस्थाओं पर कार्रवाई की जा रही है। यह निर्णय इसलिये लिया गया ताकि छात्रों के भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ नहीं कर सके। श्री चौहान ने कहा कि शिक्षा के प्रमुख तीन उद्देश्य होते हैं। ज्ञान, कौशल और संस्कार। शिक्षा प्रणाली में यह उद्देश्य संतुलित तरीके से प्राप्त नहीं हो सकने के कारण बेरोजगारों की ऐसी फौज खड़ी हो गई है, जो केवल किताबी ज्ञान संपन्न है। प्रदेश में प्रयास किया गया है कि जो शैक्षणिक शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें उसका पूरा अवसर मिले। वही व्यवसायिक शिक्षा प्राप्त करने वालों को भी सरकार का भरपूर सहयोग मिले। राज्य में मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना लागू की गई है। योजना में मेधावी छात्रों को चाहे वे मेडिकल-इंजीनियरिंग शिक्षण संस्थाओं में अथवा व्यवसायिक शिक्षा के शिक्षण केन्द्रों में प्रवेश लेते हैं उनकी फीस राज्य सरकार द्वारा भरवाने की व्यवस्था की गई है। प्रयास है कि प्रतिभा की उन्नति में धन की कमी बाधा नहीं बने। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में गत दिवस करीब साढ़े छह करोड़ पौधों का रोपण करने के लिये प्रदेश की जनता के प्रति आभार ज्ञापित किया। पर्यावरण को बचाने और पृथ्वी के बढ़ते तापमान को नियंत्रित करने के प्रयासों के प्रति जनता के कर्त्तव्य-पालन के लिये बधाई प्रेषित की। केन्द्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री राजीव प्रताप रूड़ी ने कहा कि मेक इन इंडिया को सफल बनाने के लिये मेकर्स ऑफ इंडिया की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्किल इंडिया द्वारा इस दिशा में विजनरी पहल की है। उनके प्रयासों को पूरा करने में मध्यप्रदेश की अग्रणी भूमिका है। उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश में जिस तेजी और दूरदर्शिता के साथ विकास की कोशिशें हो रही हैं, उनसे यह आभास हो रहा है कि विकास के सफल प्रयासों को देखने के लिये दुनिया के दूसरे देश यहाँ आयेंगे। उन्होंने प्रदेश में स्किल इंडिया की दिशा में किये जा रहे कार्यों की व्यापक सराहना करते हुए कहा कि कौशल उन्नयन के प्रयासों में मध्यप्रदेश अग्रणी राज्य है। केन्द्र सरकार के कौशल उन्नयन के सभी कार्यक्रमों तथा योजनाओं को एक साथ करने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है। प्रदेश ने आईटीआई की ऑनलाइन परीक्षा संचालित कर अन्य राज्यों को इस दिशा में पहल के लिये प्रेरित किया है। विभिन्न व्यवसायिक प्रशिक्षणों की आधुनिक सुविधाओं का उल्लेख करते हुए श्री रूड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कौशल उन्नयन के विभिन्न कार्यक्रमों को एक मंत्रालय में समाहित कर विजनरी पहल की है। आई.टी.आई को कौशल उन्नयन विभाग में शामिल किया है। देश तेजी से गुणवत्तापूर्ण व्यवसायिक शिक्षा की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रचलित व्यवसायिक शिक्षा की प्रचलित प्रणाली में गुणवत्ता का पूर्णत: अभाव था। आई.टी.आई. के 13 हजार संस्थानों में 127 पाठ्यक्रम संचालित होते हैं, जिनमें से मात्र इलेक्ट्रिकल और फिटर ट्रेडों में 18 लाख, अन्य 9 ट्रेडों में मात्र एक लाख और शेष में एक लाख विद्यार्थी प्रवेश लेते हैं। जबकि वर्तमान समय में उद्योगों की आवश्यकता एक ही ट्रेड में अलग-अलग तरह के विशेषज्ञ प्रशिक्षण की है। उन्होंने कहा कि डिग्री आधारित बेरोजगारों की फौज खड़ी करने वाली शिक्षा प्रणाली पर विचार किया जाना चाहिये। केन्द्रीय मंत्री ने प्रदेश में पौध-रोपण के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ग्लोबल स्किल्स पार्क एक ऐतहासिक कदम है। व्यवसायिक प्रशिक्षण के लिये 650 करोड़ रुपये की विशाल धनराशि का निवेश सरकार की दूरदृष्टि का प्रमाण है। प्रदेश के तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दीपक जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री की पहल मेक इन इंडिया, डिजिटल इण्डिया और स्किल इंडिया को सफल बनाने के लिये प्रतिबद्ध प्रयास कर रही है। आई.टी.आई. को अग्रणी संस्थान बनाने के प्रयास हुए हैं। आई.टी.आई. चलें अभियान द्वारा प्रदेश में 5 लाख युवाओं को व्यवसायिक शिक्षा से जोड़ा जा रहा है। इउनमें से 70 प्रतिशत का रोजगार स्थापित कराने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि ग्लोबल स्किल्स पार्क युवाओं के जीवन में परिवर्तन का मील का पत्थर साबित होगा। विश्व प्रसिद्ध क्रिकेटर श्री के.श्रीकांत ने कहा कि ग्लोबल स्किल्स पार्क की पहल देश में कौशल उन्नयन के प्रयासों का मार्गदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि परियोजना का प्रारूप उसकी सुपर सक्सेस को बता रहा है। एशियन डेवलपमेंट बैंक की सुश्री सॉगवान ली ने कहा कि भारत की स्किल इंडिया पहल में बैंक द्वारा तकनीकी सहयोग किया जा रहा है। मध्यप्रदेश की परियोजना बैंक की देश में 5वीं परियोजना है। इससे देश में व्यावसायिक प्रशिक्षण की संस्थानात्मक व्यवस्था में मजबूती आयेगी। उन्होंने परियोजना में निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया। आईटीईईएस सिंगापुर के श्री ब्रूस पो ने कहा कि स्किल्स पार्क प्रदेश की आर्थिक, सामाजिक विकास प्रक्रिया को नई गति देगा। प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव ने परियोजना की जानकारी दी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ग्लोबल स्किल्स पार्क श्री संजीव सिंह ने आभार माना। कार्यक्रम में पार्क के आकल्पन पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। अतिथियों का बुक और पेन भेंट कर अभिनंदन किया गया। प्रारंभ में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री रूड़ी के साथ अकादमी के प्रांगण में नीम वृक्ष के पौधों का रोपण किया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

शिवराज सिंह चौहान मंत्रि-परिषद

अगले साल विधानसभा चुनाव हैं उससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने नाराज सरकारी कर्मचारियों को साधने के लिए अपनी रणनीति पर काम शुरू करते हुए  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में राज्य शासन के शासकीय सेवकों को एक जनवरी, 2016 से पुनरीक्षित वेतनमान स्वीकृत करने का निर्णय लिया गया। पुनरीक्षित वेतनमान में वेतन निर्धारण करने पर शासकीय सेवक की परिलब्धियों में लगभग 14 प्रतिशत की वृद्धि होगी। दिनांक एक जनवरी, 2016 से वेतन पुनरीक्षण के परिणामस्वरूप 30 जून 2017 तक की अवधि के बकाया स्वत्वों का समान तीन वार्षिक किश्तों में (प्रतिवर्ष मई माह में) वर्ष 2018-19 से भुगतान किया जायेगा। एक जनवरी 2016 से 30 जून 2017 के मध्य सेवानिवृत्त/मृत शासकीय सेवकों को एरियर्स की राशि का एकमुश्त भुगतान किया जायेगा। ऐसे शासकीय सेवक जिनकी सेवानिवृत्ति/मृत्यु 30 जून, 2017 के बाद होती है, तो शेष एरियर्स की किश्तों का एकमुश्त भुगतान किया जायेगा। एक जनवरी, 2016 के बाद सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को पुनरीक्षित वेतनमान में प्राप्त अंतिम वेतन के आधार पर मध्यप्रदेश सिविल सेवा (पेंशन) नियम 1976 में वर्णित प्रावधानों के अनुसार पेंशन निर्धारण किया जायेगा। उक्त दिनांक एवं इसके बाद सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को इस नियम के तहत देय मृत्यु-सह-सेवानिवृत्ति उपादान की अधिकतम सीमा 20 लाख रूपये रखी जायेगी। पेंशन सरांशिकरण, अवकाश नगदीकरण, परिवार पेंशन के वर्तमान प्रावधानों को यथावत रखा जायेगा। वृद्धों को प्राप्त अतिरिक्त पेंशन को छोड़कर न्यूनतम पेंशन एवं परिवार पेंशन की मासिक राशि 7750 रूपये रखी गयी है। पेंशन/परिवार पेंशन की अधिकतम सीमा पुनरीक्षित वेतनमान में प्राप्त अधिकतम वेतन का क्रमश: 50 एवं 30 प्रतिशत रखा जायेगा। सातवें वेतनमान में वेतन निर्धारण के परिणामस्वरूप एक जुलाई 2016 से 2 प्रतिशत एवं दिनांक एक जनवरी, 2017 से 2 प्रतिशत इस तरह कुल 4 प्रतिशत की दर से महँगाई भत्ता देय होगा। यात्रा भत्ता, गृह भाड़ा भत्ता, परियोजना भत्ता, अनुसूचित क्षेत्र, प्रतिनियुक्ति वेतन आदि भत्ते एवं सुविधाएँ जो मूल वेतन से जुड़ी हैं, पूर्व वेतनमानों में देय वेतन के आधार पर ही देय होगी। इनके पुनरीक्षण के लिये पृथक से निर्णय लिया जायेगा। वेतन निर्धारण करने पर लगभग 3828 करोड़ का वार्षिक व्यय भार संभावित है। वर्ष 2017-18 में सातवें वेतनमान से 2552 करोड़ का अतिरिक्त व्यय भार आयेगा। वेतन पुनरीक्षण के एरियर्स के भुगतान पर 5742 करोड़ का व्यय भार संभावित है। पीडब्ल्यूडी में नये मापदण्डों का अनुमोदन मंत्रि-परिषद ने वित्त विभाग द्वारा जारी पत्र 31 मार्च, 2017 की कंडिका 4(अ) अनुसार लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत कार्यालय भवन, रेस्ट हाऊस, सर्किट हाऊस एवं कर्मचारियों के लिये आवास गृहों के निर्माण के लिए मापदण्डों का अनुमोदन किया। इसी प्रकार वृहद पुलों के निर्माण की योजना, मुख्य जिला मार्गों के उन्नयन, केन्द्रीय सड़क निधि एवं अंतर्राज्यीय/आर्थिक महत्व की सड़कों के निर्माण, सड़क विकास निगम के माध्यम से नगद अनुबंध पद्धति पर आधारित नगद अनुबंध के आधार पर राज्य राजमार्गों, महत्वपूर्ण मुख्य जिला मार्गों का निर्माण और ग्रामीण सड़कों सहित न्यूनतम आवश्यकता कार्यक्रम योजना के अंतर्गत राज्य की महत्वपूर्ण ग्रामीण सड़कों के नव-निर्माण के लिये मापदण्डों का अनुमोदन किया गया। शिक्षा के विभिन्न निर्णय मंत्रि-परिषद ने नि:शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत गैर अनुदान मान्यता प्राप्त अशासकीय विद्यालयों की प्रथम प्रवेशित कक्षा में नि:शुल्क प्रवेश की प्रक्रिया में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में वंचित समूह और कमजोर वर्ग के बच्चों के लिये वर्ष 2017-18, 2018-19 और 2019-20 के लिये फीस प्रतिपूर्ति की राशि के वर्षवार प्रस्तावित व्यय रूपये 1706.91 करोड़ की सैद्धांतिक सहमति दी। मंत्रि-परिषद ने कक्षा 12वीं में अध्ययनरत ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने माध्यमिक शिक्षा मण्डल की 12वीं की परीक्षा 85 प्रतिशत तथा अजा, अजजा, विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जनजाति के ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने 75 प्रतिशत या इससे अधिक अंकों से उत्तीर्ण की हो, उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप लेपटॉप प्रदान किये जाने के संबंध में प्रचलित योजना को वर्ष 2017-18 से शुरू कर आगामी 3 वर्षों तक संचालित करने की सहमति दी। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को लेपटॉप प्रदाय योजना के 3 वर्षों के संचालन एवं अनुमानित व्यय राशि 177 करोड़ रूपये की सैद्धांतिक सहमति दी गयी। मंत्रि-परिषद ने सर्वशिक्षा अभियान योजना का उसकी उपलब्धि के चलते वर्ष 2017-18, 2018-19 और 2019-20 में संचालन तथा निरंतरता की सैद्धांतिक सहमति दी। मंत्रि-परिषद ने केन्द्र प्रवर्तित राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के क्रियान्वयन के लिये आगामी तीन वर्षों में 2047 करोड़ 47 लाख रूपये की अनुमति दी। लालबर्रा समूह जल प्रदाय योजना मंत्रि-परिषद ने बालाघाट जिले की लालबर्रा समूह जल प्रदाय योजना की 157 करोड़ 63 लाख की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति दी। इस योजना से लालबर्रा विकासखण्ड के 101 ग्राम में नल-जल के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। सरदार सरोवर परियोजना मंत्रि-परिषद ने सरदार सरोवर परियोजना के विस्थापितों को डूब क्षेत्र 31 जुलाई, 2017 के पूर्व खाली करने के लिये सरदार सरोवर पैकेज का अनुसमर्थन किया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

काउंसलेट जनरल ऑफ द रिपब्लिक ऑफ सिंगापुर

मुख्यमंत्री शिवराज से मिले सिंगापुर के काउंसलेट और आई.टी.ई.एस. के प्रतिनिधि  एमपी के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान से काउंसलेट जनरल ऑफ द रिपब्लिक ऑफ सिंगापुर श्री अजीत सिंह और आई.टी.ई.एस. सिंगापुर के श्री ब्रूस पो ने आज भेंट की। भेंट के दौरान ग्लोबल स्किल पार्क के संबंध में चर्चा हुई। बैठक का आयोजन आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में किया गया था। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री अशोक वर्णवाल भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि ग्लोबल स्किल पार्क का निर्माण उनका सपना है। उनके दिल से जुड़ी परियोजना है। उन्होंने परियोजना को साकार रूप देने में आई.टी.ई.एस. सिंगापुर के सहयोग के लिये आभार ज्ञापित किया। विश्वास व्यक्त किया कि उनके सहयोग से पार्क सर्वश्रेष्ठ संस्था के रूप में विकसित होगा। उन्होंने सिंगापुर की दो यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि सिंगापुर की हर यात्रा से उन्हें कुछ नया करने की प्रेरणा मिली है। प्रथम यात्रा के दौरान उन्हें सेंटोसा ने अत्यधिक प्रभावित किया था। उसी अनुरूप प्रदेश में हनुवंतिया टापू का पर्यटन केन्द्र के रूप में विकास किया है, क्योंकि पर्यटन से रोजगार के नये अवसर बनते हैं। दूसरी यात्रा के दौरान ग्लोबल स्किल सेंटर देखकर, उन्हें स्किल्स पार्क की प्रेरणा मिली। श्री चौहान ने कहा कि ग्लोबल स्किल्स पार्क अंतर्राष्ट्रीय जरूरतों के अनुसार बने जिसमें प्रशिक्षण की सभी विश्व-स्तरीय सुविधाएँ उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान समय की जरूरतों के अनुसार तेजी से आगे बढ़ने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश की बड़ी आबादी को कुशल बनाकर देश-दुनिया में रोजगार के नये अवसर उपलब्ध करवाने का प्रयास है। इससे दुनिया में कुशल श्रम की आवश्यकता की पूर्ति होगी। प्रदेश के युवाओं को रोजगार के नये अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि स्किल्स पार्क से प्रशिक्षित युवाओं का हुनर अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार हो, इसके लिये विशेषज्ञ प्रशिक्षण सेवा प्रदाय कार्य में सभी संस्थाओं के लिये संस्थान के द्वार खुले रहेंगे। काउंसलेट जनरल श्री अजीत सिंह ने कहा कि विकास के प्रति मुख्यमंत्री के जज़्बे और जिद से वे अत्यंत प्रभावित हुए हैं। उन्हें पूरा विश्वास है कि मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में स्किल्स पार्क दुनिया की सर्वश्रेष्ठ संस्था बनेगा। अन्य राज्यों के लिये गुणवत्तापूर्ण कार्य का बेंच मार्क स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि जिस तेजी से पार्क निर्माण का कार्य हो रहा है, उससे उन्हें आभास हो रहा है कि उसके उद्घाटन कार्यक्रम में शीघ्र ही शामिल होने के लिये आना होगा। आईटीईएस के श्री ब्रूस पो ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी को दूर करने की प्रभावी पहल की गई है। बेरोजगारी की समस्या के समाधान के लिये राज्य की कोशिशों को दुनिया देख रही है। उन्हें समस्या समाधान का नया मार्ग दिखा है। उन्होंने युवाओं के कौशल उन्नयन प्रयासों के लिये मुख्यमंत्री की अभिरूचि और प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्किल्स पार्क दुनिया में तकनीकी प्रशिक्षण का मॉडल बनेगा।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraj singh ka lekh

  शिवराज सिंह चौहान समाज की सक्रिय सहभागिता से 'नर्मदा सेवा यात्रा' अभियान बहुत सफल रहा। इस अभियान में 148 दिनों में 3350 किलोमीटर की यात्रा तय की गई और 15 लाख से अधिक लोगों ने माँ नर्मदा को स्वच्छ, निर्मल और पवित्र बनाये रखने का संकल्प लिया। प्रदेशवासियों ने जिस उत्साह, उमंग और आत्मीयता के साथ इस अभियान में हिस्सा लिया, उससे पता ही नहीं चला कि मध्यप्रदेश सरकार का यह अभियान कैसे, धीरे-धीरे जन-जन के अभियान में परिवर्तित होता चला गया। इस अभियान में 500 से अधिक सभी धर्मों के गुरुओं, पर्यावरणविद्, सामाजिक कार्यकर्ता, राजनैतिक दलों के प्रमुख व्यक्तियों, संयुक्त राष्ट्र संगठनों के पदाधिकारियों, फिल्म एवं खेल जगत की प्रमुख हस्तियों सहित कई मुख्यमंत्रियों और केन्द्रीय मंत्रियों की उपस्थिति ने इस अभियान को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। यह अभियान पूरी दुनिया में लोगों को नदियों के प्रति जागरूक करने और उनके संरक्षण के लिए प्रेरित करने का माध्यम बन गया। यह अभियान सामाजिक-समरसता और सौहार्द का भी बड़ा प्रतीक बन गया। नमामि देवि नर्मदे-नर्मदा सेवा यात्रा अभियान के दौरान लाखों प्रदेशवासियों ने यह प्रण लिया था कि 2 जुलाई को माँ नर्मदा के दोनों तटों सहित पूरे नर्मदा कछार में लाखों लोग मिलकर एक साथ 6 करोड़ पौधों का रोपण करके इतिहास बनायेंगे और माँ नर्मदा में जल की धार बढ़ाएंगे। नर्मदा सेवा यात्रा की पूर्णता के अवसर पर हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने भी लाखों लोगों की उपस्थिति में माँ नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक में हम सभी को आने वाली पीढ़ी के प्रति अपनी जिम्मेदारी के लिए आगाह किया था। इस मौके पर उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से नर्मदा कछार में 2 जुलाई 2017 को बढ़-चढ़कर पौध-रोपण करने का आव्हान किया था। हम सभी ने अपने-अपने हाथ उठाकर पौध-रोपण के इस संकल्प को पूरा करने के लिए उत्साह के साथ सहमति व्यक्त की थी। मुझे आज इस बात की खुशी है कि जिस 2 जुलाई का हम सभी बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वह दिन अब आ चुका है। यह दिन देश और प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में पर्यावरण और नदी संरक्षण के क्षेत्र में एक इतिहास बनने जा रहा है। आपको और हम सबको इस बात पर गर्व होगा कि हम सभी इस ऐतिहासिक दिन के साक्षी बनेंगे। पूरी दुनिया में इससे पहले कभी भी पर्यावरण और नदी को समृद्ध करने के लिए इतने बड़े स्तर पर कोई सामूहिक प्रयास और सामाजिक सहभागिता देखने को नहीं मिलती है। इस दो जुलाई के दिन, प्रदेशवासियों, माँ नर्मदा, मध्यप्रदेश और हमारे भारत देश का नाम पूरी दुनिया में इस पुनीत कार्य के लिए इतिहास में दर्ज हो जायेगा। मध्यप्रदेश में इस पौध-रोपण कार्यक्रम के लिए नर्मदा तट और नर्मदा कछार के सभी 24 जिलों में पौध-रोपण के लिए जागरूकता और कार्यक्रम की सफलता के लिए तैयारियाँ काफी बड़े पैमाने पर की गई हैं। वन विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विकास तथा किसान-कल्याण विभाग, उद्यानिकी विभाग और जन अभियान परिषद के सभी लोगों ने कार्यक्रम की तैयारियों में कोई कसर बाकी नहीं रखी है। जन-जागरूकता के लिए प्रदेश के सभी 51 जिलों में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के दिन से 'पेड़ लगाओ यात्राओं' का आयोजन किया गया। इस यात्रा में 'धरती पर कम न हों वन, ध्यान रखें हम मानव जन' जैसे नारे, लोगों के बीच में गाँव-गाँव तक बहुत लोकप्रिय हुए। गाँवों और कस्बों में छोटे-छोटे बच्चे तक बड़े प्यार और सुन्दर भावनाओं के साथ इन नारों को गा-गा कर लोगों को सुना रहे थे। यह सभी की जुबान पर चढ़ गये थे। सभी लोग माँ नर्मदा को हरियाली चुनरी ओढ़ाने के लिए बहुत ही भावुक थे। इस पौध-रोपण कार्यक्रम में हिस्सेदारी के लिए लोगों के उत्साह का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दो जुलाई के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए इस अभियान की वेबसाइट पर लगभग 6 लाख व्यक्तियों और सामाजिक या स्वयंसेवी संगठनों ने पंजीयन करवाया है। मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि इस अभियान से जुड़ने के लिए 5 लाख व्यक्तियों ने 'ऑफ लाइन' पंजीयन भी कराया है। वन विभाग तथा उद्यानिकी विभाग द्वारा पौधे तैयार करा लिये गये हैं। पौध-रोपण के लिए गढ्ढों की खुदाई हो चुकी है। पौधों को लाने-ले जाने के लिए परिवहन की समुचित व्यवस्था की गई है। पौधों को चुनते समय हमने इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है कि पौध-रोपण में फलदार और छायादार पौधों का रोपण अधिक किया जाये, जिससे कि आने वाले समय में यह पौधे आमजन के लिए अधिक से अधिक उपयोगी हो सकें। हमने इन पौधों में आम, आँवला, नीम, पीपल, बरगद, जामुन, बाँस, इमली, संतरा, नींबू, अमरूद, मुनगा और अनार जैसे फलों को प्राथमिकता दी है। इस ऐतिहासिक दिन के सभी कार्य पूरे हो चुके हैं। बस, आप सभी का इंतजार है। आइये, हम सभी मिलकर नर्मदा कछार में 6 करोड़ पौधों को लगाकर माँ नर्मदा में जल की मात्रा बढ़ायें, माँ नर्मदा को स्वच्छ और निर्मल बनायें, नर्मदा कछार सहित पूरे प्रदेश के पर्यावरण को शुद्ध, हरा-भरा और प्रदूषण रहित बनायें, किसानों को स्वच्छ पेय और सिंचाई जल उपलब्ध करायें, प्रदेशवासियों को स्वस्थ जीवन दिलायें, अपनी आने वाली पीढ़ियों के जीवन को सुरक्षित बनायें और पूरी दुनिया को पर्यावरण और नदियों के संरक्षण का संदेश देकर एक इतिहास बनायें। माँ नर्मदा हम सभी का आव्हान कर रही हैं। आइये, माँ नर्मदा के सच्चे सपूत की तरह माँ नर्मदा की सेवा में कुछ समय लगायें। कल-कल, छल-छल बहे नर्मदा की कामना के साथ, आप सभी का अभिनन्दन है। [लेखक शिवराज सिंह मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री हैं]  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

पीथमपुर में स्टेराईड्स संयंत्र की स्थापना

मुख्यमंत्री चौहान से फार्मा तथा होटल उद्योग के प्रतिनिधि-मंडल की भेंट  मध्यप्रदेश में जल्द ही स्टेराईडस, स्टेरियम ओर हार्मोन से संबंधित दवाइयों के संयंत्र की स्थापना होगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुंबई प्रवास के दौरान विभिन्न फार्मा तथा होटल उद्योग के प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर मध्यप्रदेश में इन क्षेत्रों में निवेश करने की इच्छा जताई। मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने प्रतिनिधि-मंडल को आश्वासन देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश सरकार निवेशकों की हरसंभव सहायता के लिये तत्पर है। प्रतिनिधि-मंडल में मेसर्स पी.एस.ए. केमिकल्स एंड फार्मास्युटिकल्स, मेसर्स बालाजी स्टेराईड्स एंड हार्मोन्स प्रा. लि., मेसर्स मायलान लेबोरेटरीज लि. तथा व्हाईट लोटस होटल प्रा.लि. के प्रतिनिधि शामिल थे। हांगकांग के मेसर्स बालाजी इंटरनेशनल हांगकांग लि. के प्रबंध संचालक श्री प्रेम अलदासानी ने बताया कि स्टेराईडस निर्माण के लिए पीथमपुर में विशेष आर्थिक क्षेत्र में 18 हजार मीट्रिक टन प्रतिवर्ष क्षमता की इकाई स्थापित करेंगे। इससे लगभग 350 लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने बताया कि स्टेराईडस स्टेरियम और हार्मोन के लिए अलग-अलग संयंत्र स्थापित करने की योजना है। उनकी कंपनी द्वारा कुल 200 करोड़ का निवेश करने की योजना है। व्हाईट लोट्स होटल प्रा.लि. कंपनी के प्रतिनिधि श्री सुनील जोशी ने इंदौर में होटल हिल्टन की शाखा स्थापित करने के लिये स्थान तथा होटल की रूपरेखा के संबंध में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को अवगत कराया। उन्होंने इंदौर के आसपास मुंबई के एमेजिका ऐम्यूजमेंट पार्क के समान एक पार्क बनाने की इच्छा व्यक्त की। श्री जोशी ने इसके लिये राज्य शासन द्वारा भूमि आवंटित करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें खंडवा जिले के हनुमंतिया के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश में हमने यह वाटर पार्क बनाया है, जहाँ हर वर्ष जल-महोत्सव आयोजित किया जाता है, जिसमें लाखों की संख्या में सैलानी आते हैं। मेसर्स पी.एस.ए. केमिकल्स एंड फार्मास्युटिकल्स के प्रबंध संचालक श्री प्रमोद भराल ने जानकारी दी कि पीथमपुर एस.ई.जेड में टेबलेट, केप्सूल तथा ड्राय सीरप के उत्पादन की 21 हजार 500 वर्गमीटर भूमि पर स्थापित इकाई में 3800 लाख रुपये का पूँजी निवेश प्रस्तावित है। इससे लगभग 250-300 लोगों को रोजगार मिलेगा। बैठक में मुख्यमंत्री के साथ मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम तथा मध्यप्रदेश ट्रायफेक के प्रबंध संचालक श्री डी.पी.आहूजा के साथ अन्य शासकीय अधिकारी भी उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

mp लॉजिस्टिक हब

मुख्यमंत्री चौहान से चीनी प्रतिनिधि-मंडल मिला  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से चीनी प्रतिनिधि-मंडल ने आज निवास पर भेंट की। इस अवसर पर गुआंग्शी विकास और सुधार आयोग के महानिदेशक  फांगकांग हुआंग और प्रमुख सचिव उद्योग-वाणिज्य श्री मोहम्मद सुलेमान मौजूद थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि देश में 'एक कराधान व्यवस्था' एक जुलाई से लागू हो जायेगी। नई व्यवस्था से देश की हृदय-स्थली मध्यप्रदेश के महत्वपूर्ण लॉजिस्टिक हब बनने की संभावनाएँ प्रबल हुई हैं। निवेश और व्यापार की और अधिक बेहतर संभावनाएँ निर्मित होगी। उन्होंने प्रतिनिधि-मंडल से इस परिप्रेक्ष्य में निवेश की संभावना को तलाशने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश निवेश का आदर्श स्थल है। यहाँ निवेश मित्र वातावरण और नीतियाँ हैं। आश्वस्त किया कि निवेश हेतु आवश्यक जानकारियाँ, सूचनाएँ उपलब्ध करवाने में, उन्हें पूरा सहयोग किया जायेगा। सरकार निवेशकों का सदैव सहयोग करती है, भविष्य में भी करेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रतिनिधि-मंडल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि चीन यात्रा में उनके द्वारा दिए गए आमंत्रण पर, चीनी प्रतिनिधि-मंडल के आने से वे अत्यंत हर्षित हैं। आशा व्यक्त की कि इस यात्रा से दुनिया के दो प्राचीन महान राष्ट्रों के मध्य पारस्परिक व्यापारिक संभावना को विस्तार मिलेगा। उनके मध्य निकटता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि पीथमपुर में चीनी कंपनी लिउगोंग मशीनरी कंपनी लिमिटेड को सरकार का पूरा सहयोग मिला है। नये निवेशकों को भी उसी तरह पूरा सहयोग दिया जायेगा। प्रतिनिधि-मंडल द्वारा बताया गया कि प्रदेश में स्थापित औद्योगिक इकाई द्वारा स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध करवाया गया है। उत्पाद भारतीय बाजार के साथ ही अन्य देशों को निर्यात भी किये जा रहे हैं। प्रतिनिधि-मंडल में नैननिंग विकास और सुधार आयोग के निदेशक श्री वी डिंग, गुआंग्शी विकास और सुधार आयोग के हाईटेक उद्योग प्रभाग निदेशक यी झोंग, विदेशी पूँजी उपयोग और विदेशी निवेश प्रभाग निदेशक श्री तियानचेंग वू, औद्योगिक अर्थ-व्यवस्था प्रभाग निदेशक श्री यीचुआन ली, पश्चिमी क्षेत्र विकास प्रभाग उप निदेशक श्री सुयू तन, प्रबंध निदेशक लिउगोंग इंडिया श्री वू सांग और ट्रायफेक के अपर प्रबंध संचालक श्री वी. किरण गोपाल उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

चीनी कम्पनियाँ मध्यप्रदेश

उद्योग मंत्री शुक्ल से चीनी प्रतिनिधि-मंडल ने की मुलाकात    उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने चीनी प्रतिनिधि-मंडल से आग्रह किया है कि विशाल उपभोक्ता बाजार को देखते हुए चीनी कम्पनियाँ मध्यप्रदेश में अधिक से अधिक निवेश करें। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में अधोसंरचना के क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन में स्मार्ट-सिटी के प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो गया है। इसके साथ ही सभी के लिये आवास योजना और मेट्रो रेल प्रोजेक्ट में भी चीनी कम्पनियाँ निवेश कर सकती हैं। उद्योग मंत्री श्री शुक्ल आज चीनी प्रतिनिधि-मंडल से चर्चा कर रहे थे। चीन का प्रतिनिधि-मंडल, गुआंग्शी विकास और सुधार आयोग के महानिदेशक श्री फांगफांग हुआंग के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के दौरे पर आया है। उद्योग मंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि इंदौर के पास पीथमपुर में चीनी कम्पनियों के लिये 206 हेक्टेयर में एक टाउनशिप बनाई गयी है। प्रदेश में बिजली, पानी, सड़क, संचार और ट्रांसपोर्ट की कोई कमी अथवा समस्या नहीं है। प्रदेश में 19 हजार मेगावॉट की केपिसिटी के साथ बिजली के मामले में सरप्लस की स्थिति है। उन्होंने बताया कि व्यापार करने में आसानी के पैमाने पर मध्यप्रदेश देश के टॉप पाँच राज्य में शामिल है। गुआंग्शी विकास और सुधार आयोग और संबंधित संस्थाएँ प्रदेश में बुनियादी ढाँचे के निर्माण, इलेक्ट्रॉनिक्स और बिजली उद्योग के निवेश की संभावनाओं को ढूँढने के मकसद से प्रदेश के दौरे पर हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

प्याज खरीदी

मध्यप्रदेश शासन ने प्याज खरीदी से संबंधित विभिन्न मुद्दों के निराकरण तथा उपार्जित प्याज के परिवहन एवं विक्रय के संबंध में त्वरित निर्णय लेने के लिए कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में दो समिति का गठन किया है। प्याज खरीदी से संबंधित विभिन्न मुद्दों के निराकरण के लिए बनी समिति में किसान-कल्याण तथा कृषि विकास, सहकारिता, उद्यानिकी और खाद्य-नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के प्रमुख सचिव, सचिव वित्त, मंडी बोर्ड, सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन और स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के प्रबंध संचालक को सदस्य बनाया गया है। प्रबंध संचालक मार्कफेड इस समिति के सदस्य सचिव होंगे। उपार्जित प्याज के परिवहन एवं विक्रय से संबंधित मुद्दों के लिए बनी समिति में प्रमुख सचिव खाद्य-नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, सचिव वित्त, स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन और मंडी बोर्ड के प्रबंध संचालक को सदस्य बनाया गया है। सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन के प्रबंध संचालक इस समिति के संयोजक होंगे। समिति मुख्य सचिव के निर्णय के लिये अनुशंसा करेंगी। समितियों द्वारा लिये गये निर्णयों को मुख्य सचिव द्वारा अनुमोदन किये जाने पर ही लागू किया जायेगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में दो जुलाई को वृहद वृक्षारोपण का इतिहास रचा जायेगा। इस दिन नर्मदा बेसिन में जन-सहभागिता से 6 करोड़ से ज्यादा पौधे लगाये जायेंगे। इसकी तैयारियाँ युद्ध स्तर पर चल रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस महत्वाकांक्षी जन-अभियान की तैयारियों की आज वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने नर्मदा बेसिन से संबंधित जिलों में वृक्षारोपण की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि इस जन-अभियान को जन-महोत्सव का रूप दिया जाये। इसमें सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, राजनैतिक एवं सभी संगठनों तथा किसान, व्यापारी, विद्यार्थी, सरकारी कर्मचारी आदि सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जाये। पौधों, गड्डे एवं लोगों की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाये। श्री चौहान ने कहा कि इस महाभियान से नर्मदा सेवा मिशन का सबसे बड़ा संकल्प पूरा होगा। यह पर्यावरण बचाने का महायज्ञ है। इससे जन-संगठनों और जनता को जोड़ने के लिये अभिनव प्रयोग किये जाये। प्रत्येक जिला अपना लक्ष्य पूरा करेगा। उन्होंने वृक्षारोपण के बाद पौधों की सुरक्षा और देखभाल की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पौधे निर्धारित स्थान पर पहुँच जाये तथा इसमें सहयोग के लिये लोगों का पंजीयन भी बढ़ाया जाये। मुख्यमंत्री ने जनता की सहभागिता बढ़ाने के लिये जिलों में किये गये नवाचारों पर प्रसन्नता व्यक्त की। साथ ही तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया। श्री चौहान ने कहा कि वे स्वयं अमरकंटक, जबलपुर एवं खंडवा जिलों में वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वृक्षारोपण महाअभियान का शुभारंभ मॉ नर्मदा के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं नर्मदा गीत से किया जाये। इसमें जन-संगठनों, जनता और जन-प्रतिनिधियों की भागीदारी हो। उन्होंने प्रत्येक जिले के कलेकटर से लक्ष्य पौधों की उपलब्धता, गड्डों की स्थिति और जन-सहभागिता की जानकारी ली। समीक्षा के दौरान वन मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार, लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह, मुख्य सचिव श्री बी.पी.सिंह एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। साथ ही जिलों में सांसद, विधायक एवं अन्य जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

लोकतंत्र की पुनस्थापना

लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन में मुख्यमंत्री  चौहान मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सभी लोकतंत्र सेनानियों को सम्मान स्वरूप ताम्रपत्र प्रदान किया जायेगा। एक माह से कम समय जेल में निरुद्ध रहने वाले लोकतंत्र सेनानियों को भी सम्मान निधि दी जायेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज यहाँ मुख्यमंत्री निवास में लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों को जिले में ही चिकित्सा सुविधा की स्वीकृति दी जायेगी। गृह निर्माण मंडलों और विकास प्राधिकरणों द्वारा निर्मित आवासों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के साथ लोकतंत्र सेनानियों को भी आरक्षण दिया जायेगा। लोकतंत्र सेनानी के निधन पर उसके पति या पत्नी को पेंशन की पात्रता होगी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की तरह लोकतंत्र सेनानी को शासकीय कार्यालयों और राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों में सम्मान दिया जायेगा। लोकतंत्र सेनानियों से संबंधित घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिये विधानसभा में कानून बनाया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों ने अपनी जीवटता और संघर्ष से लोकतंत्र की बहाली की। आजादी के बाद देश के लिये सबसे बड़ा दुर्भाग्य आपातकाल था। लोकतंत्र को पुनस्थापित करने का काम लोकतंत्र सेनानियों ने किया। राज्य सरकार मानवीय संवेदनाओं से भरी है और लोक-कल्याण की परंपरा पर चल रही है। हमारी सरकार गरीबों की चिंता करने वाली सरकार है। कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कैलाश सोनी ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों ने स्वतंत्रता की दूसरी लडा़ई लड़ी थी। लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय महामंत्री श्री राजेन्द्र गहलोत ने भी संबोधित किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आपातकाल विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। इसमें प्रथम पुरस्कार कु. ममता जैन, द्वितीय पुरस्कार कु. रजनी शर्मा और तृतीय पुरस्कार कु. पूर्णिमा तिवारी को मिला। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लोकतंत्र सेनानियों सर्वश्री शंकरलाल तिवारी, सूर्यकांत मिश्रा, कामताप्रसाद गौतम, अशोक श्रीवास्तव, राजेन्द्र ताम्रकार और यशपाल सिंह सिसोदिया को सम्मानित किया। आरंभ में स्वागत भाषण राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष श्री तपन भौमिक ने दिया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री श्री कैलाश जोशी, सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री लाल सिंह आर्य, श्री मेघराज जैन, श्री कैलाश सारंग, श्री सरताज सिंह, श्री विभीषण सिंह, श्री गिरिराज सिंह, मुख्यमंत्री की पत्नी श्रीमती साधना सिंह और श्री अजय विश्नोई सहित लोकतंत्र सेनानी अपने परिवारों सहित उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन श्री सुरेन्द्र द्विवेदी ने किया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

किसानों ने किया चक्काजाम

   इंदौर-भोपाल स्टेट हाईवे पर किसानों ने चक्काजाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की 5 किमी लंबी लाइन लग गई। जानकारी के मुताबिक आष्टा के पास पागरिया घाटी में चार दिन से प्याज की तुलाई न होने पर किसान उग्र हो गए। सुबह वे सड़क पर उतर आए और रास्ते से निकलने वाले वाहनों को रोक दिया। कुछ देर बाद पुलिस की समझाइश के बाद किसान हट गए और जाम खुला। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों लंबी लाइन लग गई थी। चक्काजाम से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उग्र किसानों को समझाने के लिए कोई भी आगे नहीं आ रहा था।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मध्यप्रदेश में पंचायती राज

राज्यों के पंचायती राज मंत्रियों का सम्मेलन मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पंचायतों को सशक्त बनाकर सामाजिक परिवर्तन किया जा सकता है। मध्यप्रदेश ने इसका उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। मध्यप्रदेश में पंचायती राज की मूल अवधारणा को ग्राम स्तर तक पहुँचाया गया है। श्री चौहान आज यहाँ राज्यों के पंचायती राज मंत्रियों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संकल्पों को पूरा करने में मध्यप्रदेश अग्रणी है। आचार्य श्री विनोबा भावे ने कहा था कि देश स्वतंत्र हो गया पर गाँव स्वतंत्र नहीं हुए। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में अब देश स्वतंत्र है और गाँव भी स्वतंत्र हैं। ग्राम स्वराज की परिकल्पना को जमीन पर उतारा जा रहा है। मध्यप्रदेश में जनता से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण योजनाएँ पंचायतों के माध्यम से बनायी गई हैं। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित पंचायतों में संबंधित वर्ग के लोगों से संवाद के माध्यम से उनकी समस्यायों के निराकरण के लिये सुझाव लिये जाते हैं। इन्हीं पंचायतों के माध्यम से महिला कल्याण की लाड़ली लक्ष्मी योजना, बुजुर्गों के लिये मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना, किसानों के लिये शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण, छात्रों के लिये मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना जैसी अनेक योजनाएँ बनाई गई हैं। प्रदेश में अब तक 40 पंचायतें आयोजित की जा चुकी हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश अग्रणी है। देश में हुए स्वच्छता सर्वे में चयनित 100 में 22 शहर मध्यप्रदेश के हैं। ग्रामोदय से भारत उदय अभियान मध्यप्रदेश में डेढ़ माह चलाया गया। जिसमें ग्राम संसद, किसान संसद और महिला संसद आयोजित की गई। इसमें ग्रामों के दो साल के विकास की रूपरेखा बनाई गई। सबके लिये आवास की प्रधानमंत्री आवास योजना में मध्यप्रदेश में दो साल में साढ़े सात लाख आवास बनाये जा रहे हैं। किसान संसद में किसानों की आय को दोगुना करने के लिये हर गाँव का रोड मैप बनाया गया है जिस पर तेजी से अमल किया जायेगा। महिला संसद के माध्यम से गाँव की हर महिला का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकतानुसार उनके इलाज की व्यवस्था की गई। पूरे अभियान के दौरान 25 लाख 70 हजार आवेदन प्राप्त हुए जिनमें 3 लाख 33 हजार सामुदायिक समस्या से जुड़े हैं। इन आवेदनों का निराकरण कर ग्रामों को समस्याओं से शून्य बनाया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में हाल ही में पर्यावरण संरक्षण के लिये नर्मदा सेवा यात्रा आयोजित की गई। पंचायतों के सहयोग से पर्यावरण और नदी संरक्षण के लिये जागरूकता पैदा की गई। अब आगामी दो जुलाई को नर्मदा के कैचमेंट में एक दिन में 6 करोड़ पेड़ लगाये जायेंगे। पंचायत प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण की पहल करें राज्य केन्द्रीय पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में पंचायतें और गाँव आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास की जिम्मेदारियाँ बढने के कारण पंचायतों की क्षमता का विकास करना जरूरी हो गया है। श्री तोमर ने कहा कि राज्यों और केन्द्र सरकार पर पंचायतों के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण देने की बड़ी जिम्मेदारी है। इसके लिये राज्यों के ग्रामीण विकास प्रशिक्षण संस्थानों को राज्य में ही स्थापित अच्छे संस्थानों के साथ समन्वय कर प्रशिक्षण देने की पहल करना चाहिये। श्री तोमर ने राज्यों द्वारा ग्राम पंचायत विकास कार्यक्रम के आकल्पन और क्रियान्वयन में सहयोग देने और उसे आगे बढ़ाने के लिये आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पंचायतों के प्रतिनिधियों की क्षमता को कमतर आँकना उचित नहीं है। विकास के प्रति उनकी सोच हमेशा सराहनीय होती है। उन्होंने कहा कि पंचायत राज प्रतिनिधियों को चुने जाने के प्रारंभिक वर्ष में ही प्रशिक्षण मिलना चाहिये, जिससे वे प्रशिक्षण और कौशल का उपयोग विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में कर सकें। सम्मेलन में यूनिसेफ द्वारा पंचायती राज मंत्रालय के सहयोग से प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण के लिये प्रकाशित पुस्तिका और सतत विकास एवं सहस्त्राब्दि लक्ष्य की प्रशिक्षण हैंडबुक का विमोचन किया गया। विकास के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाली 15 ग्राम पंचायतों के सरपंचों को सम्मानित किया गया। सम्मेलन में केन्द्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री श्री पुरषोत्तम रूपाला, प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव, सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री विश्वास सारंग एवं विभिन्न राज्य के पंचायत मंत्री उपस्थित थे। राज्यों के पंचायत राज मंत्रियों ने अपने-अपने राज्यों के अनुभव सुनाये और उत्कृष्ट कार्यों की चर्चा की।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में  जी.एस.टी. पर एबीपी न्यूज़ द्वारा आयोजित चर्चा में कहा कि जी.एस.टी. राज्य और देश के आर्थिक विकास के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। जी.एस.टी. से देश का फायदा होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नई सोच और पहल एवं वित्त मंत्री  अरुण जेटली के अथक प्रयास के कारण ही जीएसटी लागू होने से एक देश और एक कर व्यवस्था पूरे देश में आगामी एक जुलाई से लागू होगी। श्री चौहान ने कहा कि 30 जून को रात्रि 12 बजे पार्लियामेंट हाउस के प्रांगण में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी नई कर व्यवस्था का शुभारम्भ करेंगे। यह एक ऐतिहासिक पल होगा जिसजी.एस.टी. राज्य और देश के आर्थिक विकास के लिए लाभदायक सिद्ध होगा से जनता को 16 करों और उपकरों से आजादी मिलेगी, 1150 चुंगियों से निजात मिलेगी, टैक्स पर टैक्स लगने से आजादी मिलेगी, टैक्स ऑफिस के चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी और पूरे देश में अलग-अलग कीमतों से छुटकारा मिलेगा तथा कर की जटिलताओं से आजादी मिलेगी। श्री चौहान ने बताया कि जी.एस.टी. लागू होने से कारोबार करना और आसान हो जायेगा। नौकरी के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि किसान सबसे बड़ा उपभोक्ता है वह भी इस नई कर प्रणाली से लाभ उठायेगा। आम आदमी के उपयोग की वस्तुओं के दाम घटेंगे और महँगाई कम होगी। वहीं दूसरी तरफ विलासिता वाली चीजों के दाम बढ़ेंगे। आम आदमी को राहत मिलेगी। नाके और चेक-पोस्ट खत्म होंगे। छोटे व्यापारियों को लाभ होगा। इंस्पेक्टर राज की समाप्ति होगी। उन्होंने बताया कि नयी कर प्रणाली से जुड़ी राज्यों की सभी आशंकाओं का निराकरण किया जा चुका है। इसके बाद भी जी.एस.टी. काउंसिल में राज्यों के वित्त मंत्रियों के माध्यम से शेष आशंकाओं को दूर किया जा सकेगा। श्री चौहान ने बताया कि मध्यप्रदेश में वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा प्रत्येक स्तर पर जी.एस.टी. हेल्प डेस्क बनाई गई है। इस तरह की हेल्प डेस्क की संख्या 101 है। विभाग के अधिकारियों को जी.एस.टी. का प्रशिक्षण दिया जा चुका है तथा पूरे प्रदेश में लगभग 300 से अधिक कार्यशालाएँ आयोजित की गई हैं जिसमें नई कर प्रणाली जी.एस.टी. की बारीकियों को समझाया गया है। जी.एस.टी. के आने से राज्यों की आय में वृद्धि होगी और राज्य का विकास होगा।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

ओवरटेक shivraj

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के काफिले को ओवरटेक कर उसे रोकने की कोशिश में पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक खानूगांव के पास सीएम जब एयरपोर्ट की ओर जा रहे थे, इसी दौरान कार एमपी 04 सीपी 4717 में सवार युवक अमृताश तिवारी ने काफिले को ओवरटेक करने के बाद रास्ते में कार रोक दी। इस घटना से सुरक्षा में मौजूद पुलिस सकते में आ गई उन्होंने युवक को कार से निकलने को कहा। इस पर युवक सेंट्रल लाक लगाकर खुद को कार में ही कैद कर लिया। बार-बार प्रयास करने के बाद भी जब वो बाहर नहीं निकला तो क्रेन बुलाकर युवक सहित कार को कोहेफिला थाने ले जाया गया। कुछ देर बाद अमृताश के परिजन भी थाने पहुंचे गए। यहां उससे बाहर निकालकर पूछताछ की गई। पुलिस का कहना है कि युवक नशे में तेज रफ्तार में कार चला रहा था और काफिले को ओवरटेक करने के बाद वो घबरा गया था, इसलिए उसने कार रोक दी। पुलिस ने इस बात को भी नकार दिया कि युवक ने सीएम के काफिले में सेंध लगाने की कोशिश की। वह भोपाल की प्रोफेसर कॉलोनी का रहने वाला है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

दीपक जोशी

पूर्व क्रिकेटर श्रीकांत और  चेतन चौहान भी होंगे शामिल मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान भोपाल में बनने वाले देश के सबसे बड़े ग्लोबल स्किल पार्क का शिलान्यास 3 जुलाई को करेंगे। कार्यक्रम में केन्द्रीय कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री राजीव प्रताप रुड़ी, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान श्री के.श्रीकांत और पूर्व क्रिकेटर तथा उत्तर प्रदेश के कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत प्रभार) श्री चेतन चौहान भी शामिल होंगे। प्रदेश के कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दीपक जोशी ने आज कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। स्किल पार्क का निर्माण 645 करोड़ की लागत से 37 एकड़ में किया जायेगा। पार्क में हर साल एक हजार विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया जायेगा। प्रशिक्षक विश्व स्तर के होंगे। प्रशिक्षित विद्यार्थियों का प्लेसमेंट भारत एवं भारत के बाहर इंटरनेशनल स्तर पर किया जायेगा। 'इंडस्ट्री के साथ एवं इंडस्ट्री के लिये' की भावना पर पार्क संचालित होगा। अन्तर्राष्ट्रीय संयुक्त प्रमाणीकरण का प्रावधान भी होगा। समीक्षा के दौरान प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव, संचालक कौशल विकास श्री संजीव सिंह एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सभी बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध होना चाहिए। श्योपुर जिले के ढोढर से श्योपुर जिला मुख्यालय तक किये रोड शो के दौरान ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित किया जाये। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज श्योपुर जिला मुख्यालय में बैठक को सबोधित कर रहे थे। बैठक में महिला-बाल विकास राज्य मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती ललिता यादव, सांसद श्री अनूप मिश्रा, विधायक श्री दुर्गालाल विजय, कमिश्नर, कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।  श्री शिवराज सिहं चौहान ने कहा कि रोड शो के दौरान सामुदायिक और व्यक्तिगत आवेदनों को मिलाकर कुल 909 आवेदन-पत्र प्राप्त हुए हैं। इनका शत प्रतिशत निराकरण कर मुख्यमंत्री सचिवालय को रिपोर्ट प्रस्तुत की जाये। उन्होंने कहा कि शुद्ध पेयजल की समस्या अभी भी है। हेंडपंप लगाने, टंकी निर्माण जैसी बुनियादी कमियाँ पाई गई हैं, जिनका तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि शहरी एवं ग्रामीण अंचल में बिजली मिलनी चाहिए तथा लाइनों और ट्रांसफार्मरों की व्यवस्था के इंतजाम हों। उन्होंने राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के कार्यों का भौतिक सत्यापन करवाने के निर्देश दिये। साथ ही दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण विद्युतीकरण योजना का समस्त सर्वे एक माह के अन्दर करवाने को कहा।  मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन की योजनाओं का जमीनी स्तर पर लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि का चिन्हांकन किया जाये। एक्सप्रेस-वे से चंबल क्षेत्र में विकास का मार्ग प्रशस्त होगा, साथ ही क्षेत्रवासियों को आवागमन की सुविधा होगी। लम्बे समय से चल रहे मुजरी बांध के सर्वे का कार्य एक माह में पूरा करवाया जावे। उपभोक्ताओं को राशन की दुकान से नियमित खाद्यान्न मिले। शौचालय-निर्माण, बीपीएल में नाम जोड़ने, दिव्यांग एवं आवास योजनाओं का लाभ सभी पात्रता रखने वाले हितग्राहियों को निरंतर जारी रखा जाये। उन्होंने कहा कि एससी-एसटी के व्यक्तियों की जमीन पर यदि प्रभावी व्यक्तियों का कब्जा है, तो उसे तत्काल हटाकर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाये। मुख्यमंत्री ने कहा कि निचले स्तर पर भ्रष्टाचार मिटाने के हर संभव प्रयास होना चाहिए। फिर भी अगर शिकायत मिलती है तो समझा जायेगा कि इसमें उपर के अधिकारी भी लिप्त है। ऐसे अधिकारी-कर्मचारियों  को बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास की सभी योजनाओं का लाभ आम लोगों को देने की दिशा में कार्यवाही अनवरत जारी रखी जाये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि एनआरएलएम में गठित स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जाये। कलेक्टर द्वारा इस योजना में 25 लाख रूपये के भेजे गये प्रस्ताव को मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत कर राशि भिजवाने के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि महिलाओं को बढ़ावा देने की दिशा में हर संभव उपाय किये जाये। साथ ही उन्हें योजनाओं का लाभ देने की दिशा में निरंतर पहल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में आवश्यक उपाय सुनिश्चित किये जाये। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी सकारात्मक सोच के साथ हर व्यक्ति को लाभ दिलवाने की कार्यवाही जारी रखें। बैठक के बाद उन्होंने जन-प्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों से  जिले में चल रही विकास गतिविधियों पर भी चर्चा की।  मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जिले के ढोढर, बगदिया, गांधीनगर, माकड़ौद, पदमपुरा, काशीपुर, धीरौली, मानपुर, जैनी, टेकना, चोपना, जावदेश्वर, बगडुआ, सोईकलां, रायपुरा, सलापुरा सहित दो दर्जन से अधिक ग्राम एवं मजरों-टोलों में रोड शो के बाद श्योपुर में स्थानीय जन-प्रतिनिधियों से भी चर्चा की।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 बच्चे से गोली चली और बहन की मौत

भिंड शहर के धरमपुरी इलाके में एक बच्चे ने बंदूक से खेलते हुए अपनी बड़ी बहन को गोली मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक कलेक्टर ऑफिस के बाबू दिनेश ओझा की लाइसेंसी रिवाल्वर से उनका बेटा अनुज (9) खेल रहा था इसी दौरान उसके ट्रिगर दबा दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़कर कमरे में पहुंचे तो वहां निधी (15) का खून से लथपथ शव पड़ा था। दिनेश ओझा ने कुछ दिन पहले ही रिवाल्वर लेकर आए थे और बारिश से पहले इसे साफ करके रखने वाले थे। वो बिस्तर पर उसे छोड़कर किसी काम से दूसरे कमरे में गई, इसी दौरान बेटे ने बंदूक उठा ली और गोली चला दी। गोली सीधे लड़की के सिर में लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraj eid

  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने मुस्लिम समाज को ईद की हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई दी हैं। श्री चौहान आमिल साहब शेख इसुबभाई भरुची के यहाँ पहुँचे। श्री चौहान ने आमिल साहब को ईद की मुबारकबाद दी। उन्हें पुष्प-गुच्छ भेंट कर ईद की शुभकामनाओं का पारस्परिक आदान-प्रदान किया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

kisan bajar

किसानों को आर्थिक सुरक्षा देने 1000 करोड़ का कोष स्थापित होगा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  श्योपुर विकासखण्ड के गाँव में देर रात तक रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने दो दर्जन से अधिक गाँव में किसानों और ग्रामीणों से संवाद कर शासकीय योजनाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 378 स्थान पर किसान बाजार बनाये जायेंगे। इन बाजारों में उपभोक्ता किसानों की उपज को सीधे खरीद सकेंगे। इस व्यवस्था से किसानों को उनकी उपज का बगैर बिचौलियों की भागीदारी के उचित मूल्य सकेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में किसानों को आर्थिक सुरक्षा देने के लिये 1000 करोड़ रूपये की राशि से कोष स्थापित किया जायेगा। इस कोष के माध्यम से बाजार में औसत मूल्य तथा समर्थन पर बीज के अंतर की राशि सीधे किसानों के खातों में जमा कराई जायेगी। उन्होंने कहा कि इसके लिये जिलेवार कार्ययोजना बनाई जायेगी, जिसमें किसानवार डाटा एकत्रित रहेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ग्राम बगदिया एवं बगदरी में किसानों द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में कहा कि ढोढर कृषि उपज मण्डी को किसान बाजार वाले स्थान में शामिल किया जायेगा। इस अवसर पर सिक्ख किसानों द्वारा मुख्यमंत्री को चाँदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने ग्राम बगदिया में हाईस्कूल खोलने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जिन किसानों को पूर्व में शासकीय भूमि के पटटे प्रदाय किये गये उन्हें भू-स्वामी के रूप में दर्ज करने के लिये राजस्व विभाग के माध्यम से परीक्षण कराया जायेगा। उन्होंने ग्राम ढोढर एवं मानपुर में बैंक शाखाएँ खोलने के लिये भी आश्वस्त किया। मुख्यमंत्री  चौहान ने बगदिया सहराने में सहरिया परिवारों से उनकी समस्याएँ सुनकर गाँव में पेयजल के लिये स्पाट सोर्स लगाने, गुर्जर बस्ती में गाँव को राजस्व ग्राम घोषित करने तथा बस्ती में प्राथमिक विद्यालय खोलने के निर्देश दिये। ग्राम माकडोद में टयूबबेल लगाकर पानी की टंकी से पेयजल व्यवस्था और एक किलोमीटर सड़क बनाने का प्राक्कलन तैयार करने, दिव्यांग दिनेश को सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृत करने के निर्देश दिये। ग्राम धीरोली में ओड राजपूत समाज के श्योपुर में बनने वाले छात्रावास भवन के लिये 5 लाख रूपये देने, ग्राम धीरोली में पूर्व से स्वीकृत विद्युत सब स्टेशन का कार्य प्रारंभ करने, चंबल नहर से माइनर शाखा निकालने का परीक्षण कराने और सांसद निधि से यात्री प्रतिक्षालय बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मानपुर में रोड शो के दौरान लौहपीटा परिवारों से भेंट कर उन्हें प्रदाय किये गये आवास भू-अधिकार पत्र के प्रदाय के बाद आवास निर्माण की कार्रवाई के निर्देश जिला प्रशासन को दिये। उन्होंने कहा कि ऐसे परिवारों की सूची तैयार करने के निर्देश दिये गये हैं जिनके पास आवास बनाने के लिये जमीन नहीं है। ऐसे परिवारों को राज्य सरकार भू अधिकार पत्र देगी। मुख्यमंत्री ने मानपुर में पंचायत भवन तथा हायर सेकेण्डरी स्कूल में अतिरिक्त कक्षों के निर्माण कराये जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने ग्राम जैनी में राशन कार्डों की जाँच कराने और क्षेत्रपाल बाबा मंदिर का सुदृढ़ीकरण कराने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने ग्राम पदमपुरा में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना से लाभांवित सहरिया आदिवासी श्री प्रभु आदिवासी के आवास का निरीक्षण कर प्रशंसा की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ग्राम काशीपुर, टेकना, चोपना, बगडुआ, सोईकला, रायपुरा, सलापुरा सहित अन्य गाँवों में देर रात तक रोड शो किया। रोड शो के दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री एवं सीहोर जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती ललिता यादव, सांसद श्री अनूप मिश्रा, विधायकगण, जिले की पंचायत रात संस्थाओं के पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी साथ थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

भोपाल  स्मार्ट सिटी

स्मार्ट सिटी प्लान द्वितीय वर्षगाँठ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि दुनिया में स्मार्ट सिटी का मापदंड भोपाल स्थापित करेगा। शहर में इसकी पूरी क्षमता और दक्षता मौजूद है। उन्होंने कहा कि नागरिकों ने क्लीन सिटी भोपाल बनाने का जो संकल्प लिया था, सफलतापूर्वक पूरा कर दिखाया है। आज भोपाल देश का दूसरा सबसे स्वच्छ नगर है। श्री चौहान आज स्मार्ट सिटी प्लान की दूसरी वर्षगाँठ पर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मानवीय संवेदनाओं के साथ स्मार्ट सिटी की व्यवस्थाएँ हों। स्मार्ट व्यवस्थाओं से गरीब का जीवन और पर्यावरण बेहतर हो। झोपड़ी में रहने वाले आवास में रहें। ऐसे प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने निर्देशित किया कि स्मार्ट सिटी के सभी प्रतीक चिन्ह हिन्दी में भी हों। स्थानीय प्रजातियों के पेड़ लगाये जायें ताकि पर्यावरण में ऑक्सीजन की उपलब्धता बेहतर हो। भावी-पीढ़ी को स्वच्छ पर्यावरण मिले। इसके सभी आवश्यक प्रयास किये जायें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने साइकिल ट्रेक बनाने के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि साइकिलिंग से जहाँ एक ओर सेहत बनती है, वहीं पर्यावरण प्रदूषण में भी भारी कमी आती है। उन्होंने गाड़ियों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने की जरूरत बतायी। एक से अधिक गाड़ी रखने वालों पर वित्तीय भार बढ़ाने के विचार पर चिंतन का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि भोपाल को क्लीन, ग्रीन, हेल्दी हाईटेक और ग्लोबल सिटी बनाने का जो संकल्प लिया गया था, उस दिशा में भोपाल नगर निगम तेजी से कार्य करके दिखा रहा है। स्मार्ट व्यवस्थाओं में गरीबों की बेहतरी के कार्यों के लिये नगर निगम के प्रयासों का अभिनंदन करते हुए निगम की टीम को बधाईयाँ दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश हर क्षेत्र में प्रगति और विकास कर रहा है। नगरीय विकास में प्रदेश देश में अव्वल है। देश की सौ स्मार्ट सिटी में 22 शहर राज्य के हैं। मध्यप्रदेश का कृषि उत्पादन देश में सर्वाधिक है। प्याज का उत्पादन 32 लाख मेट्रिक टन हुआ है। उन्होंने स्मार्ट सिटी प्लान के प्रारूप को अदभुत बताते हुए कार्य की तेज गति को बनाये रखने की जरूरत बतायी। प्रारंभ में स्मार्ट सिटी भोपाल के जी.आई.एस. पोर्टल, स्मार्ट पोल और स्मार्ट साइकिलिंग सुविधाओं का उन्होंने लोकार्पण किया। श्री चौहान ने कहा कि शीघ्र ही वे भी साइकिलिंग सुविधाओं का उपयोग करेंगे। नगर निगम आयुक्त श्रीमती छवि भारद्वाज ने बताया कि भोपाल स्मार्ट सिटी में तात्या टोपे नगर पुनर्विकास प्लान की दूसरी वर्षगाँठ मनाई जा रही है। उन्होंने स्मार्ट सिटी भोपाल के कुल 342 एकड़ क्षेत्रफल कार्यरूप के आकल्पन की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में लघु चल-चित्र का प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह, महापौर श्री आलोक शर्मा, सांसद श्री आलोक संजर, विधायक श्री सुरेंद्र नाथ सिंह, विधायक श्री विष्णु खत्री, निगम के अध्यक्ष  डॉक्टर सुरजीत सिंह चौहान, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष डॉक्टर हितेश वाजपेई, भोपाल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री ओम यादव, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष श्री विजेश लुणावत, भोपाल स्मार्ट सिटी डेव्लपमेंट कार्पोरेशन के चेयरमेन कलेक्टर श्री सुदामा खाड़े, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, नगर निगम के पदाधिकारी, अधिकारी उपस्थित थे।   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

राज्यपाल ओम प्रकाश कोहली

  विश्वविद्यालय के प्रबंध मण्डल की 51वीं बैठक सम्पन्न   राज्यपाल ओम प्रकाश कोहली ने आज कहा कि विश्वविद्यालय ग्रामीणों के जीवन स्तर को सुधारने, उनके उन्नयन और स्वरोजगार की ओर विशेष ध्यान दें। साथ ही कौशल विकास जैसी रोजगारपरक शैक्षणिक शैली के माध्यम से विद्यार्थियों के स्वावलम्बन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करें। राज्यपाल ने आज राजभवन में महात्मा गांधी ग्रामोदय चित्रकूट विश्वविद्यालय, के प्रबंध मण्डल की 51 वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह निर्देश दिये। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. एम मोहनराव, प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा श्री अशीष उपाध्याय, कुलपति प्रो.एन.सी गौतम, प्रबंध मंडल के सदस्य तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। राज्यपाल श्री कोहली ने कहा कि इस विश्वविद्यालय की स्थापना का उद्देश्य आदिवासी बाहुल्य चित्रकूट परिक्षेत्र के समग्र विकास के लिए तथा मानवीय चेतना को विकसित कर उन्हें राष्ट्र के‍विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि चित्रकूट क्षेत्र उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश की सीमा से सटे होने के कारण इस विश्‍वविद्यालय का महत्व और दायित्व बहुत बढ जाता है। छात्र-छात्राओं को शिक्षा देने के साथ इस क्षेत्र की सभ्यता और संस्कृति को पूरे देश एवं विदेश में पहुँचाना हमारा कर्तव्य है। राज्यपाल श्री कोहली ने कहा कि विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय में स्वच्छ वातावरण निर्मित करने का प्रयास करना चाहिए। बैठक में चित्रकूट विश्वविद्यालय के प्रबंध मंण्डल की 52 वीं बैठक चित्रकूट सतना में ही आयोजित करने का निर्णय लिया गया ।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मुख्यमंत्री  चौहान

  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुख्यमंत्री निवास पर राज्य प्रशासनिक सेवा से हाल ही में भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नत हुये अधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री चौहान से मिलने वालों में श्री मनीष सिंह, श्री उमेश सिंह, श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव, श्री आर.पी.एस. जादौन, श्री दिनेश श्रीवास्तव, श्री एस.बी.सिंह, श्री दीपक सक्सेना, श्री राकेश श्रीवास्तव, श्री जगदीश जटिया और श्री चन्द्रशेखर वालिम्बे शामिल थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 रामनाथ कोविंद

एमपी के जनसंपर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र आज नई दिल्ली में देश के अगले राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए द्वारा मनोनीत उम्मीदवार श्री रामनाथ कोविंद से भेंट कर उन्हें हार्दिक बधाई दी। मंत्री डॉ. मिश्र ने श्री कोविंद को दतिया की माँ पीताम्बरा पीठ में आने का न्यौता भी दिया। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व ही श्री कोविंद दतिया पधारे थे और उन्होंने माँ पीताम्बरा पीठ में दर्शन किए थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

it park bhopal

  विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री  गुप्ता ने की समीक्षा   भोपाल आईटी पार्कस में निवेशकर्ताओं द्वारा निर्धारित अवधि में आवंटित भूमि पर संरचना निर्माण अथवा उत्पादन प्रारंभ नहीं करने पर उनके आवंटन रद्द करें। राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री  उमाशंकर गुप्ता ने यह निर्देश समीक्षा के दौरान दिये। श्री गुप्ता ने कहा कि जिन निवेशकर्ताओं ने भू-विकास की राशि निर्धारित समय-सीमा जमा नहीं की है, उनके भी आवंटन रद्द किये जाये। श्री गुप्ता ने कहा कि सभी प्रकरण की वर्गीकृत सूची की हर महीने समीक्षा भी करें।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

yoga shivraj

मुख्यमंत्री निवास में स्कूली बच्चों ने किया योगाभ्यास   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बच्चों का आव्हान किया है कि खूब मन लगाकर पढ़ाई करें। उन्होंने कहा कि अच्छी पढ़ाई के लिये योग बहुत जरूरी है। श्री चौहान आज मुख्यमंत्री निवास में स्कूली बच्चों को संबोधित कर रहे थे। बैरागढ़ क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री निवास में योगाभ्यास किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि व्यक्ति अनंत शक्तियों का भंडार है। अधिकांश लोग उसके छोटे से हिस्से का ही उपयोग कर पाते हैं। उन्होंने कहा कि योग, प्राणायाम और ध्यान आदि यौगिक क्रियाएं व्यक्ति की आंतरिक शक्ति को पहचानने और प्रगटीकरण का कार्य करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि खूब मन लगाकर पढ़ाई करें, उनकी उच्च शिक्षा में कोई बाधा नहीं आयेगी। राज्य सरकार ने इन बाधाओं को दूर करने के लिए प्रभावी योजना लागू की है। इस योजना में बिना जाति, धर्म आदि के भेदभाव के गरीब, निम्न, मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों की उच्च शिक्षा में मदद की जायेगी। उन्होंने कहा कि मेधावी छात्र योजना में ऐसे परिवार जिनकी आय 6 लाख रूपये वार्षिक से कम है, उनका प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश होने पर फीस का भुगतान राज्य सरकार करेगी। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन को सफल और सार्थक बनाने के लिये नशा कभी नहीं करें, योग रोज करें और खूब पढ़ाई करें। बच्चों के योगाभ्यास कार्यक्रम में संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा श्री डी.एस.कुशवाह ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में राष्ट्रगान का गायन हुआ। बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों और शिक्षकों ने योगाभ्यास किया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shiv yoga

मुख्यमंत्री राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम में शामिल हुए  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नागरिकों का आव्हान किया है कि योग रोज करें। योग तन को स्वस्थ, मन को प्रसन्न और बुद्धि को प्रखर करता है। श्री चौहान अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन आज स्थानीय लाल परेड ग्राउन्ड में आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ महापौर श्री आलोक शर्मा, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, मुख्य सचिव श्री बी.पी.सिंह, पुलिस महानिदेशक श्री ऋषि कुमार शुक्ला, बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं नागरिकगण ने योगाभ्यास किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वर्तमान जीवन की आपा-धापी में जीवन तनावमय हो गया है। जीवन को तनाव मुक्त करने का प्रभावी माध्यम योग है। सफल, सार्थक मानव जीवन जीने के लिये योग को जीवन का हिस्सा बनायें। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचारों का उल्लेख करते हुये कहा कि व्यक्ति अनंत शक्तियों का भंडार है। वह ईश्वर का अंश है। मनुष्य अपनी क्षमताओं का बहुत कम ही उपयोग कर पाता है। व्यक्ति की इस अपार आंतरिक शक्ति को प्रखर बनाने का कार्य योग करता है। श्री चौहान ने कहा कि भारतीय ऋषि मुनियों ने हजारों वर्ष पूर्व योग विधा का आविष्कार किया था। विश्व के जन-जन के मन में योग को प्रस्फुटित करने के लिये उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को कोटिश: धन्यवाद दिया और नागरिकों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएँ प्रेषित की। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुये कहा कि जीवन आनंद, उत्सव और प्रसन्नता के साथ जियें। देश और समाज के विकास में सर्वश्रेष्ठ योगदान के लिये योग को जीवन का हिस्सा बनाएँ। नशा नहीं करने के लिए कृत-संकल्पित हों। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मेधावी छात्र योजना की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वज्रासन, अर्ध उष्ट्रासन, शशकासन, उत्तानमंडूकासन, वक्रासन, मुकरासन, भुजंगासन, शलभासन, सेतुबंधासन, उत्तानपादासन, अर्धहलासन, पवन मुक्तासन, शवासन, कपालभाति, प्रणायाम, नाड़ी शोधन, अनुलोम विलोम और शीतली और भ्रामरी प्राणायाम योग आसन किये। कार्यक्रम के प्रारंभ में मध्यप्रदेश गान का गायन हुआ और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के संदेश का प्रसारण हुआ।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

2 रुपए किलो  प्याज

सीएम शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में बिजली सबसिडी को मंजूरी मिल गई, जो 9541 करोड़ रुपए की रहेगी। इसी के साथ अब सरकार 18 साल तक के बाल ह्रदय रोगी बच्चे का मुफ्त इलाज कराएगी। बाल श्रवण योजना में भी आयु सीमा 6 साल से बढ़ाकर 8 साल कर दी गई है। कृषि कैबिनेट की बैठक में किसानों से खरीदा गया प्याज राशन की दुकानों पर 2 रुपए किलों में बेचने का निर्णय लिया गया है। बैठक में किसानों को खरीफ का कर्ज चुकाने के लिए मार्च तक का समय देने को मंजूरी दी गई। हाईकोर्ट के कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त अधिकारी कर्मचारी को एक अग्रिम वेतन दिया जाएगा। प्रदेश के मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने किसान आत्महत्यों के सवाल पर कहा कि सबके कारण अलग-अलग हैं, इन्हें कर्ज से जोड़ना गलत है। अचानक हुई कृषि कैबिनेट में छाया रहा प्याज कृषि कैबिनेट में खरीदी केंद्रों में किसानों को आ रही समस्याओं पर मंथन हुआ। इसमें किसानों की प्याज हर हाल में खरीदने के निर्देश दिए गए। बाहरी प्रदेशों से एमपी में आ रही प्याज को रोकने के लिए इंतजाम किया जाएगा। वित्त मंत्री जयंत मलैया ने कहा कि सरकार पर कितना भी आर्थिक बोझ आए, वो वहन करेगी। उन्होंने कहा कि प्याज की भारी भरकम पैदावार का उन्हें अंदाजा नहीं था। मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने कहा कि राशन की दुकानों से भी प्याज खरीदा जा सकेगा। जहां वो 2 रुपए प्रति किलों की दर से मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि कितने खेत में प्याज लगाई और कितना उत्पादन हुआ, इसका भी हिसाब रखा जाएगा। जो किसान फर्जी तरीके से प्याज बेचेगा उस पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भोपाल में  मुख्यमंत्री निवास पर निवेशकों ने निवेश प्रस्तावों पर चर्चा की। इस दौरान कार्वी इलेक्ट्रानिक्स, बैंगलुरू और रूसान फार्मा, मुम्बई के प्रतिनिधियों ने निवेश प्रस्ताव दिये। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री बी पी सिंह, प्रमुख सचिव वाणिज्यिक कर श्री मनोज श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव वाणिज्य एवं उद्योग श्री मोहम्मद सुलेमान और ट्रायफेक के अपर प्रबंध संचालक श्री वी.किरण गोपाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री  चौहान ने निवेशकों के प्रस्तावों का स्वागत किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निवेश प्रस्तावों को धरातल पर लाने में सक्रिय सहयोग करें। निवेशकों ने प्रदेश के निवेश संवर्धन वातावरण और नीतियों की सराहना की। रूसान फार्मा, मुम्बई द्वारा विशेष आर्थिक जोन पीथमपुर में फार्माक्यूटिकल संयंत्र की स्थापना का प्रस्ताव दिया गया। परियोजना में 600 करोड़ रूपये से अधिक के निवेश की जानकारी दी। इसी तरह कार्वी इलेक्ट्रानिक्स ने भी अपने प्रस्ताव की जानकारी दी।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 डॉ. नरोत्तम मिश्र

मध्यप्रदेश के जनसंपर्क, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने दतिया जिले के ग्राम सीतापुर एवं मलकपहाड़ी में 70 करोड़ रुपए लागत की समूह नल-जल योजना का शिलान्यास किया। डॉ. मिश्र ने इस अवसर पर कहा कि माताओं और बहिनों को कुओं एवं हैण्ड़पंपों पर पानी भरने की समस्या से निजात दिलाने के लिये समूह नल-जल योजनाएं बनाई जा रही हैं। इन योजनाओं के पूरा होने पर हर घर में नल से पानी मिलने लगेगा। जनसंपर्क मंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत् 70 करोड़ रुपए की लागत से 61 गाँवों में सिंध नदी से पानी लाकर सप्लाई दी जायेगी। जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने कहा कि अब हम स्मार्ट सिटी की तर्ज पर स्मार्ट विलेज विकसित करेंगे। अब किसानों को मूलधन पर भी छूट दी जा रही है। एक सौ रुपए के बदले में सरकार केवल 90 रुपए वापस लेगी। उन्होंने किसानों से फसल बीमा भुगतान के संबंध में जानकारी ली। जनसम्पर्क मंत्री ने किसानों से फसलों का बीमा कराने की अपील की। डॉ. नरोत्तम मिश्र ने मुरेरा निवासी श्री हरीसिंह यादव को मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक योजना के तहत उनकी पुत्री हेमा के विवाह के लिए 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि भी प्रदान की।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

राजेन्द्र शुक्ल

  वाणिज्य-उद्योग, रोजगार तथा खनिज साधन मंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने राजधानी भोपाल में शौर्य स्मारक के निर्माण को देश की रक्षा में शहीद हुए और सीमा की रक्षा में तैनात सैनिकों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान का प्रतीक बताया है। श्री शुक्ल ने आज शौर्य स्मारक का अवलोकन करने के बाद आगंतुक पुस्तिका में यह विचार व्यक्त किए। उद्योग मंत्री ने शहीदों को श्रद्धा-सुमन भी अर्पित किये।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

yoga shivraj singh

सचिव स्कूल शिक्षा ने की समीक्षा  तृतीय अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम 21 जून को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में लाल परेड ग्राउण्‍ड भोपाल में होगा। सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती दीप्ति गौड़ मुखर्जी ने आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। श्रीमती मुखर्जी ने कहा कि ग्राउण्ड में पार्किंग और अस्थायी टायलेट की व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि बच्चे यूनीफार्म में आयें। श्रीमती मुखर्जी ने मैदान में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था करने के भी निर्देश दिये। कार्यक्रम सुबह 6.30 बजे प्रारंभ होगा। पूरे प्रदेश में रेडियो के माध्यम से इसका प्रसारण होगा। बैठक में आयुक्त लोक शिक्षण श्री नीरज दुबे, कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

  नर्मदा वृक्षारोपण-2 जुलाई

गिनीज विश्व रिकार्ड तैयारियों का प्रशिक्षण 20 जून को मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान के संकल्प के अनुसार 2 जुलाई को नर्मदा बेसिन के 24 जिलों में 6 करोड़ पौधे रोपे जायेंगे। इनमें से 3 करोड़ पौधे वन विभाग और शेष 3 करोड़ पौधे ग्रामीण विकास, कृषि, उद्यानिकी, जन अभियान परिषद, नगरीय प्रशासन, स्कूल शिक्षा विभाग आदि द्वारा रोपित किये जायेंगे। संबंधित जिलों में रोपण के लिये गढ्ढा खुदाई का कार्य प्रगति पर है। नर्मदा बेसिन के 24 जिले- अनूपपुर, डिण्डौरी, मंडला, जबलपुर, कटनी, इंदौर, धार, अलीराजपुर, देवास, खंडवा, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, सिवनी, नरसिंहपुर, दमोह, सागर, हरदा, होशंगाबाद, रायसेन, बैतूल, छिन्दवाड़ा, सीहोर और बालाघाट जिले में 2 जुलाई को फलदार एवं छायादार वृक्षों के पौधे लगाये जायेंगे। सघन वृक्षारोपण से नर्मदा को सतत जल आपूर्ति होने के साथ ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना करने में मदद मिलेगी। गिनीज विश्व रिकार्ड बनाने संबंधी तैयारियों के लिये 20 जून को आर.सी.व्ही.पी. नरोन्हा प्रशासन अकादमी में प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण में प्रत्येक जिले से 2-2 रिसोर्स पर्सन्स को प्रशिक्षित किया जायेगा। प्रशिक्षित रिसोर्स पर्सन्स अपने-अपने जिले में गिनीज विश्व रिकार्ड बनाने की प्रक्रिया में नियुक्त होने वाले विटनेस एवं स्टूवर्ड को प्रशिक्षित करेंगें। गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड बनाने के लिए विटनेस एवं स्टूवर्ड द्वारा विश्व रिकार्ड मापदण्डों के अनुसार प्रस्तुत किया गया अभिलेख अति-आवश्यक है। गिनीज विश्व रिकार्ड के मद्देनजर प्रत्येक रोपण स्थल में पौधों के सत्यापन के लिये 2-2 शासकीय अधिकारी-कर्मचारी की तैनाती के साथ रोपित पौधों की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की जा रही है। प्रत्येक रोपण स्थल की जीपीएस (लेटीट्यूड एवं लॉगीट्यूड) भी ली जा रही है। इससे रोपण स्थलों को पहचाना जा सकेगा। पौध-रोपण में अधिक से अधिक जन-भागीदारी के लिये शासन द्वारा ऑनलाइन पंजीयन व्यवस्था की गई है। www.namamidevinarmade.gov.inवेबसाइट पर अब तक लगभग डेढ़ लाख लोग 2 जुलाई 2017 को पौध-रोपण के लिये पंजीयन करा चुके हैं। वानिकी प्रजाति के आवश्यक पौधों की व्यवस्था वन विभाग एवं निजी रोपणियों द्वारा की गई हैं। फलदार प्रजाति के पौधों की व्यवस्था उद्यानिकी विभाग, शासकीय निजी रोपणियों और अन्य राज्यों से की जा रही है। विभिन्न विभाग अपने-अपने रोपण लक्ष्यों के अनुसार गढ्ढा खुदाई कर रहे हैं। कई जिलों में गढ्ढा खुदाई का काम पूरा होने को है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

digvijay singh

भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि बीजेपी के लोग घर-घर में यह प्रचार कर रहे हैं कि देखो यह चार बीवियां रखते हैं। दसियों बच्चे पैदा करते हैं। झूठे आंकड़े देते हैं कि 2050 में मुसलमान बहुसंख्यक हो जाएंगे। यह सरासर गलत और झूठ है। मैं इसको प्रमाणित कर चुका हूं और चुनौती देता हूं। किसी भी मंच पर संघ (आरएसएस) का कोई भी व्यक्ति आए, मैं प्रमाणित कर दूंगा मुसलमान कभी बहुसंख्यक नहीं हो सकते, उनकी जनसंख्या कभी भी 18 प्रतिशत से ज्यादा नहीं हो सकती। दिग्विजय सिंह टीटी नगर दशहरा मैदान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बैनर तले सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में चल रहे सत्याग्रह में  प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं और किसानों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आरएसएस पर हमला करते हुए उसे देश के लिए खतरा बताया और कहा कि आज इनके गौरक्षक केवल वसूली का काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कत्लखानों से बीजेपी को करोड़ों रुपए चंदा मिला, जबकि कांग्रेस को एक रुपया नहीं दिया। दिग्विजय ने किसानों के लिए उपवास करने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व सत्याग्रह करने वाले सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की तुलना की। उन्होंने कहा कि एक भूतपूर्व महाराजा बिना कूलर, एयरकंडीशंड-पंखे के किसान के सामान खटिया पर सो रहा है और एक तथाकथित किसान का बेटा कूलर-एयरकंडीशंड, फाइव स्टार पंडाल में उपवास करता है। सिंह ने सिंधिया से मंच के माध्यम से कहा कि वे चाहते थे कि तीनों दिन रहूं, लेकिन व्यस्तता के कारण नहीं रह पाऊंगा। मैं दिल, आत्मा से आपके साथ हूं। दिग्विजय सिंह ने अपनी सरकार के खिलाफ नाराजगी को लेकर पीड़ा व्यक्त कि हमने मुफ्त बिजली दी, खाद-बीज सोसायटियों से दिलाया मगर न जाने क्या नाराजगी रही?

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 शिवराज के कृषि मंत्री चोर

खबर बालाघाट से । मध्यप्रदेश शासन के कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन व बालाघाट-सिवनी सांसद बोधसिंह भगत के बीच मतभेद अब हर मंचीय कार्यक्रम में खुलकर सामने आने लगे है। कुछ दिन पूर्व ही दिव्यांग सामूहिक विवाह के दौरान उत्कृष्ट मैदान में सांसद ने सम्मान न करने पर सिर्फ गौरीशंकर बिसेन के परिवार का ही राज नहीं है अभी सांसद भी यहां पर मौजूद है कहकर मंच से ही नाराजगी व्यक्त की थी।सांसद से जब मंत्री बिसेन बदतमीजी पर उतर आये तो शिवराज सरकार के मंत्री को सांसद ने चोर तक कहा।  सांसद बोधसिंह भगत और प्रदेश के केबिनेट मंत्री गौरीशंकर बिसेन के बीच चल रहे मतभेद, गुटबाजी बुधवार को एक बार फिर सार्वजनिक मंच पर नजर आई। सार्वजनिक मंच पर ही सांसद और मंत्री के बीच हॉट-टॉक हो गई। अवसर था जिले के मलाजखंड मुख्यालय में आयोजित सबका साथ सबका विकास सम्मेलन का। सांसद बोधसिंह भगत जब समारोह को संबोधित कर रहे थे, तब उन्होंने एक मामले का उल्लेख किया। जिस पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष राजकुमार रायजादा ने उसका खंडन किया। इसी बीच मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने भी सांसद बोधसिंह भगत से गलत बाद नहीं कहने की बात कही। इस दौरान सांसद-मंत्री के बीच तीखी नोक-झोंक हो गई। मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने जहां सांसद भगत को कहा कि बहुत देखे है ऐसे सांसद। वहीं इसके जवाब में सांसद ने भी मंत्री बिसेन को चोर मंत्री कह दिया। इसके बाद मंत्री गौरीशंकर बिसेन मंच छोड़कर चले गए। समारोह को जब मंत्री गौरीशंकर बिसेन संबोधित कर रहे थे, तभी एक भाजपा के कार्यकर्ता लखन बिसेन ने मलाजखंड को रोजगार नहीं दिए जाने की बात कही गई। जिसके बाद मंत्री बिसेन ने उस ग्रामीण को कार्यक्रम से बाहर किए जाने की बात कही। इसके बाद सांसद बोधसिंह भगत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अपने संबोधन में सबसे पहले उस भाजपा कार्यकर्ता का समर्थन किया, जिसमें उसने मलाजखंड के स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं मिलने की बात कही थी। इसके बाद सांसद भगत ने यशोदा सीड्स नामक कंपनी के बीज के बिक्री होने का जिक्र किया। जबकि इस कंपनी के बीज पर प्रतिबंध लगाए जाने की बात कही। इसी बीच जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष राजकुमार रायजादा ने भी इस कंपनी के बीज को प्रतिबंधित कर दिए जाने की बात कही। लेकिन सांसद ने कहा कि बाजार में आज भी इस कंपनी के बीज विक्रय हो रहा है। इसी बात को लेकर मंत्री और सांसद के बीच नोक-झोंक शुरु हो गई। कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन व सांसद बोधसिंह भगत के बीच विवाद की स्थिति बढ़ती देख भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश रंगलानी, सुरजीतसिंह ठाकुर समेत अन्य भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बीच-बचाव के लिए आए और मंत्री और सांसद को दूर-दूर कराकर मामले को शांत कराया। इसी बीच मंत्री कार्यक्रम छोड़कर चले गए। लेकिन मंच पर मंत्री व सांसद के बीच एक बार फिर से हुए विवाद से भाजपा के अंदर चल मतभेद खुलकर सामने आए हैं। कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने कहा वे भारत सरकार के सांसद है, उन्हें सब कहने का अधिकार है। वो राज्य सरकार को कुछ भी बोल सकते है। रही बात कंपनी की तो अध्यक्ष राजकुमार रायजदा ने प्रतिबंध के कागज सौंपने की बात कहीं है। बालाघाट बीजेपी अध्यक्ष रमेश रंगलानी ने बताया कि मलाजखंड में आयोजित कार्यक्रम सबका साथ सबका विकास कार्यक्रम के दौरान सांसद व मंत्री के बीच हुई विवाद की स्थिति की जानकारी भोपाल स्तर पर भेज दी संगठन को भेज दी है। जांच के बाद निश्चित ही संगठन कार्रवाई करेगा।  सांसद बोध सिंह भगत ने कहा -बालाघाट जिले में यशोदा सीड्स कंपनी ने अमानक स्तर पर बीज की सप्लाई की थी, किसानों का बीज भी अंकुरित नहीं हो पाया था। पिछले साल इस कंपनी पर बैन लग गया था, लेकिन इस साल हटा दिया। इस मामले को लेकर मंच से किसानों को सावधान कराने का प्रयास किया था। इस बात पर कृषि मंत्री भड़क उठे और कार्यक्रम के दौरान हॉट-टॉक हो गई।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

विधानसभा का मानसून सत्र 17 जुलाई से

  विधानसभा का मानसून सत्र 17 जुलाई से शुरू होगा। 12 दिन तक चलने वाले इस सत्र में 10 बैठकें होंगी। इस दौरान सरकार चालू वित्तीय वर्ष का पहला अनुपूरक अनुमान (बजट) लाने के साथ आधा दर्जन से ज्यादा संशोधन विधेयक लाएगी। विधानसभा ने बुधवार को सत्र बुलाए जाने की अधिसूचना जारी कर दी है। सूत्रों के मुताबिक मानसून सत्र पहले 17 से 21 जून तक बुलाए जाने का प्रस्ताव था, लेकिन शासकीय कार्य अधिक होने से इसे 28 जुलाई तक रखने का फैसला किया गया।विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने बताया कि सत्र के दौरान अशासकीय विधेयकों की सूचना 28 जून तक ली जाएगी। स्थगन और ध्यानाकर्षण 11 जुलाई तक स्वीकार किए जाएंगे। सत्र की अधिसूचना जारी होने के साथ ही प्रश्न लगाने का सिलसिला गुरुवार से शुरू हो जाएगा। किसानों की मौत के मामले से गरमाएगा सदन सूत्रों का कहना है कि सत्र के दौरान विपक्ष मंदसौर में पुलिस की गोली से हुई किसानों की मौत और आत्महत्या के मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव लाएगी। अवैध रेत उत्खनन और कानून व्यवस्था भी सरकार को घेरने के लिए प्रमुख मुद्दे रहेंगे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraj singh

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का भाषण हो या अफसरों की फाइलें किसानों से संबंधित योजनाओं की फेहरिस्त खासी लंबी होती है। लेकिन ये योजनाएं किसान के खेत-खलियान तक क्यों नहीं पहुंच पाती ये शायद वही सवाल है जिसका जवाब जानने मध्यप्रदेश का किसान सड़कों उतर आया है। मध्यप्रदेश में किसानों के नाम पर करीब 30 से ज्यादा योजनाएं चल रही हैं। इसमें केंद्र और राज्य सरकार दोनों की योजनाएं शामिल है लेकिन जमीन पर इनका लाभ बहुत कम किसानों को मिल पाता है। यदि ढूंढा जाए तो पूरी तहसील में सिर्फ 5 या 10 ही प्रगतिशील किसान मिलते हैं। मध्यप्रदेश सरकार का इस साल का कृषि बजट 33 हजार 564 करोड़ रुपए है। सरकार अगर कृषि पर करोड़ों रुपए फूंक रही है तो भी किसान आगे क्यों नहीं बढ़ रहा है। किसानों को जानकारी देने की जिम्मेदारी ग्राम सेवकों की है लेकिन कई जगह ग्राम सेवक गांव में जाते ही नहीं हैं। इनके बहुत कम किसानों से संपर्क होते है। इनके जरिए ही बीज, खाद या दवा किसानों तक पहुंचती है जिसकी कीमत बाजार से आधी होती है। कई किसान शिकायत भी करते हैं कि ग्राम सेवकों से मिलने वाली कीटनाशक या दूसरी तरह की दवाईयां बहुत कम प्रभावी होती हैं। इस कारण किसान मजबूरी में बाजार से ही कीटनाशक दवा लेता है जिससे उसकी लागत बढ़ जाती है। योजनाएं  राज्य सरकार कृषि उपकरण,खेत में पाइपलाइन,पंपसेट स्प्रिंकलर, ट्रेक्टर के लिए कीमत में 25 से 50 फीसदी तक की सबसिडी देती है। उद्यानिकी विभाग भी पॉलीहाउस,फल-फूल की खेती, मधुमक्खी पालन, सरंक्षित खेती और सूक्ष्म सिंचाई के लिए सबसिडी देता है।सबसिडी का लाभ लेने के लिए किसानों को ऑनलाइन अपने बैंक खाते की जानकारी के साथ एमपीएफटीएस (मध्यप्रदेश फार्मर सबसिडी ट्रेकिंग सिस्टम) पर रजिस्ट्रेशन करवाना होता है। ज्यादातर योजनाओं में सबसिडी का पैसा सालभर तक नहीं मिलता है। लिहाजा किसान इसका फायदा नहीं उठा पाता।यदि किसान कुआं खुदवाता है बोरिंग करवाता है तो उसे पंप पर 50 फीसदी की सबसिडी मिलती है। लेकिन यह सबसिडी आवेदन के एक साल बाद मिलती है। सरकार पॉलीहाऊस लगाने के लिए भी 50 फीसदी सबसिडी देती है। लेकिन यहां भी सबसिडी काफी देर से मिलती है और किसान साहूकार से कर्ज लेकर उसके चंगुल में फंस जाता है  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

विधायक शकुंतला खटीक फरार

  मंगलवार की रात करैरा विधायक पर केस दर्ज होने के बाद पुलिस सुबह का इंतजार करती रही, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार रात में किसी महिला को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता। वहीं सुबह को विधायक अपने घर से फरार हो गईं। करैरा विधायक पर भीड़ को हिंसा के लिए उकसाने का आरोप है। करैरा विधायक पर केस दर्ज होने के पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। प्रदेशभर में तत्समय आंदोलन हिंसक रूप ले चुका था और पुलिस को पता था कि करैरा में आंदोलन की अगुआई महिला विधायक कर रही हैं, बावजूद इसके मौके पर कोई भी महिला पुलिस नहीं थी, जबकि एसडीओपी की मौजूदगी में आक्रोशित विधायक शकुंतला खटीक ने टीआई पर घूंसे बरसा दिए। वहीं इस मामले के बाद वीडियो क्लिप सामने आने और सत्ता पक्ष के दबाव के चलते भले ही करैरा पुलिस ने सोमवार की देर रात विधायक व ब्लॉक अध्यक्ष पर केस दर्ज कर लिया, लेकिन यहां भी पुलिस की मंशा विधायक को तत्काल गिरफ्तार करने की नजर नहीं आई, क्योंकि केस देर रात 11:50 बजे दर्ज किया गया। कानून के जानकारों के अनुसार रात के समय महिला की गिरफ्तारी नहीं की जा सकती। केस दर्ज होने की जानकारी लगते ही विधायक अपने घर से फरार हो गईं। ब्लॉक अध्यक्ष भी फरार हो गए। विधायक पर केस दर्ज होने के साथ ही करैरा कस्बे में पुलिस ने एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। विधायक के समर्थक कोई अप्रिय घटना को अंजाम न दे सके। कस्बे में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।  धाराएं बढ़ाएंगी मुसीबत, जाना पड़ सकता है जेल। विधायक पर जो धाराएं दर्ज की गई हैं, उनमें धारा 353 शासकीय कार्य में बाधा की है, जो गैर जमानती है और इसमें न्यूनतम दो वर्ष तक की सजा का प्रावधान हैं। इस मामले में फरियादी पुलिस है, इसलिए विधायक की मुसीबत बढ़ सकती है। शहर के एडवोकेट गजेन्द्र यादव के अनुसार धारा 147 व 149 विधि विरुद्ध जमाव यानी बलवा की धाराएं हैं, वहीं 189 लोक सेवक को पदीय कार्य न करने के लिए दबाव डालना है। इसके अलावा 294 गाली गलौज, 436 लड़ाई झगड़ा, 504 व 506 जान से मारने की धमकी की श्रेणी में हैं और यह सभी धाराएं जमानती हैं। घटनाक्रम 8 जून का था, लेकिन तत्समय टीआई से नोकझोंक की बात सामने आई और एक क्लिपिंग में विधायक 'थाने में आग लगा दो" कहती नजर आई थीं। इसके अगले दिन से लगातार वीडियो सामने आते चले गए। विधायक ने डैमेज कंट्रोल की कोशिश की और आग लगाने के बयान से मुकर भी गईं, लेकिन एक और वीडियो ने हलचल पैदा कर दी। मंगलवार को नया वीडियो सामने आया है, जिसमें विधायक शकुंतला टीआई संजीव तिवारी को घूंसे से मारती दिखाई दे रही हैं। चर्चा है कि भले ही पुलिस ने देर रात केस दर्ज कर विधायक शकुंतला को फरार होने का मौका हासिल करा दिया हो, लेकिन दूसरी तरफ पुलिस विधायक सहित ब्लॉक अध्यक्ष को गिरफ्तार करने उनके घरों पर कई बार दबिश देती रही। देर रात दबिश देने के अलावा सुबह और शाम को भी पुलिस दोनों के ठिकानों पर दबिश देती नजर आई। पुलिस सूत्रों का दावा है कि जल्द ही दोनों को बंदी बनाया जाएगा। इधर विधायक और ब्लॉक अध्यक्ष के फोन बंद आ रहे हैं। विधायक के गनर शैलेन्द्र सिकरवार के अनुसार विधायक रात को अचानक कहीं चली गई हैं। बता दें कि करैरा विधायक पर विरुद्ध आगजनी के लिए उत्प्रेरित करने, शासकीय कार्य में बाधा, अपशब्द, जान से मारने की धमकी, शासकीय कर्मचारी से अभद्रता सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। एसडीओपी करैरा अनुराग सुजानिया ने बताया  विधायक शकुंतला खटीक और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीनस गोयल सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि यह दोनों अभी फरार हैं।   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 हार्दिक पटेल हिरासत में

  पाटीदार आंदोलन की अगुवाई करने वाले नेता हार्दिक पटेल को नीमच पुलिस ने मंगलवार को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उन्हें नयागांव चेक पोस्ट के पास हिरासत में लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक हार्दिक पटेल किसान आंदोलन के दौरान मारे गए तथाकथित किसानों के परिवार वालों से मिलने जा रहे थे। हालांकि हार्दिक पटेल ने मंदसौर पहुंचने से पहले प्रशासन से अनुमति नहीं ली थी। गौरतलब है कि जिला कलेक्टर ओपी श्रीवास्तव में पहले ही कहा था कि जिले में हालात शांतिपूर्ण हैं, लेकिन धारा 144 लागू है। हार्दिक पटेल के मंदसौर आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हार्दिक पटेल ने प्रशासन से पूर्व अनुमति नहीं ली है। ऐसे में उन्हें जबरन घुसने पर गिरफ्तार भी किया जा सकता है। हार्दिक पटेल के मंदसौर पहुंचने से पहले प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। प्रदेश में किसान आंदोलन भले ही थम गया हो, लेकिन सियासत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। किसान आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिवार वालों से मिलने के लिए अब तक कई नेता मंदसौर पहुंच चुके हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

sindhiya satyagrah

मध्यप्रदेश में किसानों के आंदोलन के बाद कांग्रेस को मिले माइलेज को हाईकमान किसी भी कीमत पर कम नहीं करना चाहती है। इसके चलते ही पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को लम्बे अरसे बाद एक साथ 6 दिन का दौरा करवाया जा रहा है। वहीं उनके सत्याग्रह में कांग्रेस के दिग्गज नेता भी शामिल होंगे। वहीं सिंधिया समर्थक अभी से सत्याग्रह में भारी भीड़ जुटाने में जुट गए हैं। दरअसल समर्थकों को यह लग रहा है कि सत्याग्रह के बहाने सिंधिया को प्रभावी तरह से प्रदेश में लांच किए जाने की यह तैयारी है। सिंधिया समर्थकों ने 72 घंटे में भोपाल में 25 हजार लोगों को जुटाने का टारगेट तय किया है। सिंधिया के खास समर्थक वरिष्ठ विधायक महेंद्र सिंह कालूखेड़ा और तुलसी सिलावट मालवा क्षेत्र से उनके समर्थकों को भोपाल लाएंगे इसमें किसान भी शामिल होंगे। वहीं ग्वालियर, चम्बल संभाग से भी खासे समर्थक आएंगे। पूर्व विधायक गोविंद राजपूत बुंदेलखंड से सिंधिया समर्थकों को लेकर आएंगे। इसके अलावा पूरे प्रदेश भर से सिंधिया समर्थक 14 से 17 जून के बीच भोपाल में नजर आएंगे। सिंधिया ने भी सोशल मीडिया पर अपील की है कि किसानों को न्याय दिलाने के संघर्ष में सभी साथ आए। फेसबुक की उनकी पोस्ट को एक दिन में ही करीब 500 लोगों ने शेयर किया है। पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर आयोजित हो रहे इस सत्याग्रह में कांग्रेस के दिग्गज नेता भी दिखाई देंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ 16 जून को इसमें शामिल हो सकते हैं। कमलनाथ के समर्थक भी इस दिन भोपाल में भारी संख्या में आएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी भी इसमें शामिल होंगे। सिंधिया के सत्याग्रह को विफल करने में भाजपा जुट गई है। भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने आज इंदौर में कहा कि कांग्रेस को किसान आंदोलन पर बोलने का हक नहीं है। कांग्रेस के शासन में दो घंटे बिजली मिलती थी तब कहां थे सिंधिया, उन्होंने केन्द्रीय मंत्री रहते प्रदेश के लिए क्या किया यह भी जनता को बताएं। प्रदेश सरकार से किसानों को कोई नाराजगी नहीं है। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कहा है कि सिंधिया को अगर किसानों की इतनी ही चिंता है तो वे शिवपुरी के उन किसानों जमीन वापस कर दें जिसे उन्होंने अपने ट्रस्ट की जमीन बताकर कब्जा कर लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता किस बात के लिए सत्याग्रह कर रहे हैं यह उन्हें जनता को बताना चाहिए। सिंधिया का सत्याग्रह 14 जून को तीन बजे दशहरा मैदान पर शुरू हो रहा है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मुख्यमंत्री चौहान

मुख्यमंत्री चौहान ने समाज-सेवियों का किया सम्मान  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि संत हिरदाराम सेवा का अवतार थे। वे दुनिया में सेवा के लिये आये थे। उनका पूरा जीवन सेवा साधक का था। श्री चौहान आज संत हिरदाराम ऑडिटोरियम में समाजसेवी और वरिष्ठजन सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम संस्कार प्रबुद्ध नागरिक मंच द्वारा किया गया था। श्री चौहान ने कहा कि कार्यक्रम का नियमित आयोजन किया जाना चाहिये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि देश, समाज और दूसरों के लिये जीना ही सही अर्थों में जीवन जीना है। ऐसे व्यक्तियों का सम्मान होना चाहिये, जिनका जीवन समाज की सेवा में समर्पित है। उन्होंने कहा कि भारत का वैभवशाली इतिहास है। जब दुनिया के देशों में सभ्यता और संस्कृति के चिन्ह भी नहीं थे, तब भारत में ऋचाओं की रचना हुई, विश्वविद्यालय संचालित थे। उन्होंने कहा कि सिंधु के किनारे जो सभ्यता विकसित हुई, उसी ने ऐसे महान भारत का निर्माण किया है, जो विश्व के कल्याण की कामना और उसे परिवार मानने की चेतना का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि बुराई और अच्छाई का संघर्ष शाश्वत है। अच्छी सोच और अच्छे कार्य करने वाले निरंतर प्रयास करते रहे हैं और कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ प्रवृत्तियों ने शांत मध्यप्रदेश को हिंसा की आग में झोंकने का असफल प्रयास किया। ऐसे तत्वों का कठोरता से दमन किया जायेगा। साथ ही इंसानियत और मानवता को जगाने के प्रयास भी जारी रहेंगे। उनका उपवास ऐसा ही प्रयास था। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की कार्य-योजना तैयार है। इस कार्य-योजना में सभी की आवश्यकताएँ और विचार शामिल हो जाये, इसके लिये आगामी 15 से 25 जून के मध्य संभागायुक्त और कलेक्टर के समक्ष सुझाव दिये जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि पट्टे देने का फार्मूला भी पूरे प्रदेश के लिये तैयार है। उस पर भी समाज विचार-विमर्श कर ले। उन्होंने रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण केन्द्र सरकार के सहयोग से करवाने की जरूरत बताई। श्री सिद्ध भाऊ जी ने सरकार द्वारा जन-कल्याण के लिये प्रखर सृजनात्मकता के साथ किये गये कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बालिकाओं से संबंधित प्रदेश की अनेक नवाचारी योजना का अन्य राज्यों ने भी अनुकरण किया है। उन्होंने कहा कि दया, धर्म का मूल है। जिसमें दया नहीं, वह कभी भी सुखी नहीं रह सकता। उन्होंने गाय के महत्व को बताते हुए, पंचगव्य चिकित्सा की सार्थकता बताई। उन्होंने सम्मान समारोह की सराहना की और कहा कि इस से भावी पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी। सांसद श्री आलोक संजर ने कहा कि प्रदेश में समस्याओं के समाधान के लिये जो प्रयास हुए हैं, वे अभूतपूर्व हैं। सरकार के प्रयासों की सर्वत्र सराहना हो रही है। उन्होंने कहा कि हिंसा की आग को उपवास के ठंडे जल से शांत करने के सफल प्रयास ने अन्य राज्यों के जन-प्रतिनिधियों को भी प्रभावित किया है। उनका दिग्दर्शन किया है। विधायक श्री रामेश्वर शर्मा ने स्वागत उद्बोधन में बताया कि बैरागढ़ रेलवे स्टेशन को संत हिरदाराम के नाम पर किये जाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगरवासी उच्च विचारों को जीवित रखने के लिये समर्पित हैं। समारोह के प्रारंभ में अतिथियों ने भारत माता और संत हिरदाराम के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्जवलन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने समाज की पत्रिका का विमोचन किया और समाजसेवियों-वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया। प्रारंभ में बालिकाओं द्वारा स्वागत गीत और अंत में वंदे-मातरम का गायन हुआ। अतिथियों को स्मृति-चिन्ह भी दिये गये।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

kisan andolan

  भाजपा का माननाा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के लिए बहुत सी योजनाओं चला रखीं है पर इन योजनाओं को लेकर भ्रांतियां है और सरकारी अफसर इन्हें दूर नहीं कर पा रहे हैं। संगठन अब खुद किसानों के बीच जाकर उनसे सीधी बात करेगा और योजनाओं से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करेगा। इस दौरान किसानों से मिले सुझावों को सीएम को सौंपा जाएगा। सीएम के उपवास आंदोलन समाप्त होने के बाद कल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान और प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत से संगठन नेताओं से चर्चा की। चर्चा में तय किया गया कि भाजपा अब मंडलस्तर तक किसानों की चौपाल आयोजित करेगी। इसमें किसानों से सरकारी योजनाओं के लाभ, बैंक से मिलने वाले ब्याज, खाद,बीज और बिजली की उपलब्धता जैसे मुद्दों पर उनसे सीधी बात की जाएगी। किसानों की दिक्कतें सांसद और विधायकों के माध्यम से संबंधित विभाग के अफसरों तक पहुंचाई जाएंगी। इसके अलावा किसान जो नए सुझाव देंगे, उनकी सूची तैयार कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को सौंपी जाएगी।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraj kisan

संभागायुक्तों, कलेक्टरों से की चर्चा, व्यवस्था पर सतत् निगरानी रखने को कहा  व्यापक किसान आंदोलन और छ किसानों की मौत के बाद मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में प्याज की बम्पर आवक को देखते हुए सभी कलेक्टरों को अपने जिलों की आवश्यकता अनुसार खरीदी केंद्र बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री आज मंत्रालय से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभागायुक्तों और कलेक्टरों से प्याज  एवं अन्य कृषि उपज की खरीदी के बारे में चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुशासन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरूद्ध सख्ती से पेश आये। श्री चौहान ने कलेक्टरों से कहा कि प्याज की खरीदी और   वितरण तत्काल करें। उन्हें जरूरत पड़ने पर जिले की आवश्यकता  और सुविधानुसार  खरीदी केंद्र स्थापित करने के अधिकार दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्याज के ट्रकों को खाली करवाये और उन्हें वापस भरकर दोबारा भेजें ताकि परिवहन की निरंतरता बनी रहे।   राशन  दुकानों के माध्यम से प्याज दो रूपये प्रति किलो की दर से गरीबो को बेची जायेगी। बताया गया कि प्याज खरीदी तेजी से हो रही है। मूंग खरीदी के लिए भारत सरकार की नाफेड संस्था द्वारा व्यवस्था की गई है। तुअर के लिए 80, मूंग के लिए 62 और उड़द के लिए 48 खरीदी केंद्र स्थापित किए गए हैं। ये खरीदी केन्द्र बढ़ाये जा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने खरीदी की व्यवस्था पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। राज्य शासन नाफेड को पूरा सहयोग देगा। मुख्यमंत्री ने साफ़ किया कि प्याज या अन्य उपजों की खरीदी की कोई सीमा नहीं रखी गई है। किसान जितना लाये, सब ख़रीदे। कपास उत्पादक जिलों के कलेक्टरों को निर्देश दिए गए कि बी टी काटन बीज की दर भारत सरकार दवारा निर्धारित दरों से ज्यादा कीमत में नहीं बिकना चाहिए। यदि ऐसा होता है तो सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कलेक्टरों को प्रभावी  जन-सुनवाई  करने के निर्देश दिए। ताकि जनता को समय पर सेवाएँ उपलब्ध हो जायें। मुख्यमंत्री ने 'स्कूल चलें हम' अभियान और नर्मदा के किनारे दो जुलाई को वृक्षारोपण की तैयारियों के सम्बन्ध में भी चर्चा की। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री बी. पी. सिंह, पुलिस महानिदेशक श्री आर. के. शुक्ला और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 उमाशंकर गुप्ता

राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री  उमाशंकर गुप्ता ने आज भोपाल के  शासकीय जय प्रकाश चिकित्सालय का निरीक्षण किया। मरीजों से मिले और उनकी समस्यायें भी सुनी। श्री गुप्ता ने चिकित्सालय प्रबंधन को निर्देश दिये कि चिकित्सालय में सभी मरीजों को टोकन दें और उनके बैठने के लिए बेंच की समुचित व्यवस्था करें ताकि मरीजों को लाइन में नहीं खड़ा होना पड़े। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था के लिए जरूरी राशि विधायक निधि से प्रदान की जाएगी। राजस्व मंत्री श्री गुप्ता ने काटजू अस्पताल और जे.पी. अस्पताल में आधा-आधा घण्टा बैठकर मरीजों की समस्याएँ सुनी और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिये। श्री गुप्ता जे.पी. अस्पताल में भर्ती श्रीमती मिथिलेश गुप्ता से मिले और उनके स्वास्थ की जानकारी ली। इस दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

kisan andolan

 मध्यप्रदेश में जिसका डर था वही होने लगा। जान देता किसान जान लेने पर उतारू हो गया। किसान पुत्र मुख्यमंत्री होने के बावजूद सीआरपीएफ या पुलिस की गोली से सात किसानों की मौत चौतरफा सवाल करती है। सरकार उत्तर देने के बजाए अनशन कर पॉलिटिकल इवेंट का हथकंडा अपनाती है। फौरी तौर पर असंतोष और आंदोलन की आग पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के अनशन से ठंडक के छींटे पड़े हैं। अगर सरकार संभली नहीं तो ये आंदोलनों का आरम्भ  है अंत कैसा होगा पता नहीं। लेकिन अच्छा तो नहीं ही होगा। असल में यह असंतोष की आग बरास्ते मंत्री, विधायक, संगठन से होती हुई किसानों से आगे कर्मचारियों और जनता के बीच दावानल बनने के संकेत दे रही है। प्रदेशों में किसान आंदोलन की वजह राज्यों की सरकारें कम केंद्र की किसान हितैषी नीति नहीं होना भी है। उद्याेगों की प्रति समपर्ण और किसानों की उपेक्षा ने भी शिवराज सिंह चौहान, रमन सिंह, देवेन्द्र फडनवीस, वसुंधरा राजे और विजय रूपाणी जैसे मुख्यमंत्रियों के लिए मुसीबत पैदा कर दी है। किसानों की खुशहाली के बिना देश कैसे मुस्कुरा सकता है। किसानों की अंसतोष्ा की बड़ी वजह कृषि उत्पादों के लागत मूल्य तय नहीं होना और वादे के मुताबिक लागत मूल्य में 50 फीसदी मुनाफा जोड़कर बाजार मूल्य घोषित नहीं होना भी खास है। अन्नदाता का गुस्सा प्रदेश भाजपा के गढ़ मालवा के मंदसौर-नीमच से शुरू होकर भेापाल तक पहुंच गया। राजस्थान की सीमा से लगा यह इलाका मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के लिए भी आने वाले समय में दिक्कतें पैदाकर सकता है। मंदसौर किसानों की छाती में गोली मार पहले ही दिन छह को मार दिया। उस पर प्रशासन ने सरकार को गुमराह कर कह दिया कि गोली पुलिस ने नहीं चलाई। पूरे एक दिन सरकार की फजीहत हुई और बाद में गृह मंत्री ने स्वीकार किया कि किसानों की मौत पुलिस की गोली से हुई। यहं खास बात यह है कि गृहमंत्री को पुलिस अधीक्षक ने गलत जानकारी दी। जिससे सरकार की किरकिरी हुई। और हैरत की बात यह है कि गृहमंत्री गुमराह करने वाले अधिकारी का कुछ नहीं बिगड़ा। जबकि गलत जानकारी ने सरकार की किसान हितैषी छबि का पूरा गणित ही गड़बड़ा दिया। पूरी सरकार उसकी संवेदना दांव पर लग गई। मीडिया मेनेजर चाहे जितनी सांत्वना दे मगर हालात को काबू पाने के सीएम को मंत्रालय छोड़कर दशहरा मैदान में दो दिन का अनशन करना पड़ा। ऐसा पहली बार हुआ। सियासत में इमेज का बड़ा महत्व होता है इस घटना ने शिवराज सिंह की किसान पुत्र की छबि को दागदार कर दिया है। प्रशासन ने इतना नुकसान किया जो कि उनके विरोधी भी नहीं कर पाये। असल में यह अफसरों के उपर निर्भर रहने के नतीजे है। अफसर चाहते है कि वे प्रशासन के साथ-साथ सियासी सलाह भी दे। और अपने मुताबिक फैसले भी कराये। इससे में उनकी पांचों उंगलियां घी में और सिर कढ़ाई में होता है। सरकार नहीं समझी तो यह दौर आगे भी जारी रहने वाला है। अफसरों के चश्मे से देखने और उनके कानों से सुनने की वजह से अकसर मंत्री, विधायक और कार्यकर्ता बेईमान और आम जनता गलत काम कराने वाली दिखने लगती है। ऐसे में जो काम सरकारी स्तर पर होते है वे जन हित में कम अहसान के तौर पर ज्यादा किये जाते हैं।  नौकरशाही का हावी होना इस बात का प्रमाण है कि सात किसानों की मौत्ा के बाद भी एक भी अधिकारी न तो निलंबित हुआ और न किसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इतनी बड़ी घटना के बाद भी कठोर निर्णय तो दूर की बात एस.पी. कलेक्टर को हटाने जैसे शब्दों से भी परहेज कर उन्हंे विड्रा करने जैसे शब्दों का इस्तेमान किया गया। ऐसा इसलिए कि हटाये गये अफसर आहत न हो जाये। ये एक और सबूत है कि नौकरशाही सरकार पर किस कदर हाव्ाी है। सरकार और प्रशासन कि स्थिति पर पत्रकार अमिताम बुधौलिया के फेसबुक वाल से ली गई चंद लाईने पेश है .... “ घोड़े हैं स्वतंत्र और सवारों पे लगाम है। आपके राज्य का बढि़या इंतजाम है, मरती है तो मरे पब्लिक, इनकी बला से  जश्न से फुरसत नहीं, घूमना ही बस काम है। इससे अच्छे दिन और क्यों आएंगे दोस्ताें  स्वच्छ भारत में नेताओं पे थूकना भी अब हराम है।।” असल में अफसरों के जरिये मंत्रियों पर नकेल कसने का यह खालिस नुस्खा है जिसे कुछ सालों के बाद हर मुख्यमंत्री अपना ही लेता है। अफसर मुखिया को हर पाकञसाफ और भाग्य विधाता बना देते है। छोटे बड़े अफसर सीधे सीएम के मुह लग जाते हैं। गिरोह बना कर बाकायदा खुसामत करते हैं। हर असफलता का ठीकरा दूसरों के सर फोड़ते हैं। मंदसौर गोली कांड भी इसी का प्रमाण है। ऐसे में मुख्यमंत्री को बिन मांगी सलाह कि वे आत्म चिंतन करें। और जिन तरीकों और संगठन की मदद् से सरकार में आये हैं उसे फिर से जीवंत करें। चंपू नेता, पालतू मीडिया और चापलुस नौकरशाहों से बचें। दोषियों पर कठोर कार्रवाई जैसा कि वे कहते हैं उसे कर डाले। नही तो जनता उन्हें कमजोर मुख्यमंत्री के तौर पर देखेगी। अनशन के जरिये एक बार फिर इवेंट मैनेजरी जन नेता शिवराज सिंह चौहान को लगता है डेमेज कंट्रोल करने के लिए अवेंट कराने का चस्का लग गया है। नर्मदा माई से लेकर नदियों से रेत लूटने का मामला हो तो डेमेज कंट्रोल के नर्मदा सेवा यात्रा निकालों अलग बात है इसका नतीजा उल्टा पड़ा। इस विश्वव्यापी अभियान में देशव्यापी थू-थू हुई। अभी इससे उन्हें निजात भी नहीं मिली थी कि मंदसौर कांड ने उनसे मंत्रालय छुड़वा कर दशहरा मैदान में अनशन करवा दिया। इवेंट के लिए जम्बूरी मैदान के बाद दशहरा मैदान एक नई खोज है। वास्कोडीगामा बने मैनेजरों को इसके लिए बधाई। कुछ करोड़ ही खर्च आएगा 2018 के चुनाव तक जिसमें कुछ मैनेजर करोड़पति और कुछ दर्जन सहायक लखपति तो हो ही जायेंगे। अभी से उनके लिए बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं। क्योंकि नर्मदा यात्रा से लेकर मुख्यमंत्री के अनशन तक हुए खर्च का लोग अनुमान भ्ाी लगा रहे हैं और हिसाब भी मांग रहे हैं। जानकारों के मुताबिक यह आंकड़ा अरबों में है। दो दिन के अनशन के प्रबंधन का खर्च ही करोड़ों का बताया जा रहा हैं।  बहरहाल, इससे अलग भाजपा में सत्ता संगठन को लेकर हो रही गुटबाजी मुख्यमंत्री के अनशन से एकता का मेगा-शो करती दिखाई दी। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर, प्रभात झा, कैलाश विजयवर्गीय से लेकर केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर सब एक मंच पर दिखाई दिये। पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी ने श्री चौहान को नारियल पानी पिलाकर अनशन तुड़वाया। इसी तरह कांग्रेस एकता टाॅनिक मंदसौर कांड दे गया। उसके युवराज राहुल बाबा से लेकर महाराजा ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, पीसीसी चीफ अरूण यादव और  सबके बड़े भाई कमनलाथ सब एकजुट नजर आये।  अगले साल चुनाव के पहले यह घटनाक्रम कांग्रेस को संजीवनी से कम नहीं हैं।  प्रदेश के सियासी-नौकारशाही के हालात पर सच के आस-पास लिखने और बोलने वालों के लिए दो लाईनें खास है... मैं दीया हूँ... मेरी दुश्मनी तो सिर्फ अंधेरे से है  हवा ताे बेवजह ही मेरे खिलाफ है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

उपवास पर बैठे शिवराज

  किसान आंदोलन की समाप्ति के आखिरी दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार सुबह भोपाल के भेल दशहरा मैदान में उपवास पर बैठ गए। मध्यप्रदेश में शांति के लिए उन्होंने अपना उपवास शुरू किया है और किसान आंदोलन खत्म होने के बाद ही वे उपवास खोलेंगे। उपवास शुरू करने के दौरान उनके साथ पत्नी साधना सिंह, भाजपा नेता प्रभात झा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान और पूरा मंत्रिमंडल भी मौजूद हैं। सीएम ने उनसे मिलने पहुंचे किसानों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं जानी। भारतीय किसान मजदूर संघ के कार्यकार्ता सीएम से मिलने पहुंचे, इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान जरूरी प्रशासनिक कामकाज भी होते रहेंगे। उपवास के दौरान सीएम केवल नींबू पानी पीएंगे। रात्रि विश्राम भी वे दशहरा मैदान पर ही करेंगे। इसके लिए मंच के पीछे एक कमरा बनाया गया है। उपवास पर बैठने से पहले उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से फोन पर बात की और कहा कि मैं उपवास पर बैठ रहा हूं। भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश जोशी ने तिलक लगाकर उन्हें मंच पर बैठाया। सीएम ने कहा कि खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए प्रयास किए गए। मामूली ब्याज दर पर किसानों को कर्ज दिया गया। उन्होंने कहा हमारा प्रदेश आगे नहीं बढ़ सकता और यही हमारी पहली प्राथमिकता है। हम हमेशा किसानों के साथ है। इसके लिए सरकार ने उनके लिए कई योजनाएं भी चलाई हैं। सीएम ने उपवास से पहले ट्वीट कर कहा कि - 'मेरे किसान भाइयों, बापू के देश में हिंसा की आवश्‍यकता नहीं है। हम-आप शांतिपूर्ण ढंग से हर समस्‍या का समाधान ढूंढ़ लेंगे..'। मेरा यह उपवास किसानों की लड़ाई में उनके साथ खड़े होने का प्रतीक है। यह उपवास हिंसा के विरुद्ध है, हिंसा से कोई सृजन नहीं होता है। नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि मैं किसान के नाते नर्मदा मैया की कसम खाकर कहता हूं कि आपने जो किसानों के लिए किया है वो कभी नहीं भूल सकते हैं। एमपी का जब भी इतिहास लिखा जाएगा तो शिवराज ने किसानों के लिए जो किया वो लिखना होगा। पूर्व सरकार में किसान बिजली पानी के लिए तरसता था, लेकिन अब नहीं। जल और ऊर्जा क्रांति एमपी में हुई है। यहां पांच सौ नहीं पांच-पांच किसानों से बात होगी, हर संगठन पांच लोग तय करें, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग को समन्वय की जिम्मेदारी सौपी गई है। पूर्व सीएम बाबूलाल गौर भी मंच पर पहुंचे और कहा कि कुछ लोगों ने आंदोलन को हिंसा में झोंक दिया है। मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को चर्चा के लिये खुला आमंत्रण दिया है।  उन्होंने किसानों से आंदोलन स्थगित करने की भावुक अपील करते हुए कहा कि शांति बहाली के लिये वे उपवास करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आंदोलन कर रहे किसानों से कहा कि उन्होंने शांति बहाली के लिये उपवास किया है।   मुख्यमंत्री दस जून की प्रात: 11 बजे से भोपाल स्थित भेल दशहरा मैदान में किसानों से चर्चा के लिए उपलब्ध रहे ।उन्होंने शांति बहाल करने के लिए अपील करते हुए कहा कि वे उपवास पर भी रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून व्यवस्था सर्वोपरि है। जनता की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जो परिस्थितियाँ निर्मित हुई हैं वह ठीक नहीं है। बच्चों के हाथ में जिन्होंने पत्थर थमा दिए हैं उन्होंने ठीक नहीं किया है। अराजक तत्वों के साथ सख्ती के साथ निपटा जायेगा।जनता की सुरक्षा के लिये सरकार राजधर्म का पालन करेगी। श्री चौहान ने कहा कि सरकार ने सिंचाई, बिजली की व्यवस्था, पहले जीरो प्रतिशत और बाद में दस प्रतिशत ऋणात्मक कर्ज पर किसानों को कर्ज देने आदि के कार्य किये हैं। सरकार की नीतियों से बम्पर उत्पादन हो रहा है। बम्पर उत्पादन के कारण फसलों की कीमतों में कमी आई है।पिछले दिनों जो परिस्थितयाँ निर्मित हुई हैं उनसे होने वाली किसानों की तकलीफ को सरकार ने समझा है। शिवराज ने कहा सरकार ने गेहूँ, धान को समर्थन मूल्य पर खरीदा है। प्याज 8 रूपये प्रति किलो के मूल्य पर खरीदा जा रहा है। तुअर 5050 रूपये प्रति क्विंटल की दर पर खरीदी जायेगी। ग्रीष्म मूंग को 10 जून से 5225 रूपये प्रति क्विंटल के दर पर खरीदा जायेगा। उड़द भी 10 जून से समर्थन मूल्य पर खरीदी जायेगी। भुगतान चेक से नहीं आरटीजीएस से किया जा रहा है। रबी और खरीफ फसलों के लिये अलग-अलग कर्ज देने की व्यवस्था को बदलने का फैसला कर दिया है। किसान एक साथ दोनों फसलों के लिये कर्ज ले सकते हैं। भविष्य में ऐसी स्थितियाँ निर्मित नहीं हों इसके लिये 1000 करोड़ का स्थिरीकरण कोष का गठन किया जायेगा ताकि आवश्यकता पड़ने पर किसानों को उनकी फसल का ठीक दाम मिले।फसलों की उत्पादन लागत का निर्धारण अखिल भारतीय स्तर पर किया जाता है। इसे राज्य आधारित करने के लिये प्रदेश में कृषि लागत एवं विपणन आयोग का गठन किया जायेगा। इससे किसानों को लाभकारी मूल्य दिया जा सकेगा। खाद,बीज के लिये 100 रूपये के कर्ज की वापिसी 90 रूपये करने की व्यवस्था है। इस नेट में जो किसान छूट गये हैं उन्हें नेट में लाने के लिये सरकार 'समाधान योजना''लागू करेगी।पिछले साढ़े 11 साल में मुख्यमंत्री के नाते प्रदेश की जनता का विकास और किसानों का कल्याण फोकस में रहा है।किसानों के कल्याण के लिये अभूतपूर्व कदम उठाये गये हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि किसानों की हर समस्या के समय सरकार उनके साथ रही है।जब भी किसानों पर संकट आया, मुख्यमंत्री किसानों के बीच पहुँचे और उनके कल्याण के लिये कार्य किये।मध्यप्रदेश में किसान-कल्याण के लिये, जो कहीं भी-कभी भी नहीं हुआ है, वह हुआ है।सोयाबीन की फसल जब खराब हुई थी तब 4 हजार 400 करोड़ रूपये की राहत और 4 हजार 800 करोड़ रूपये की बीमा राशि का भुगतान किसानों को किया गया था।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

bhopal kisan andolan

गोलीकांड में घायल किसान की मौत, सांची में आत्महत्या किसानों का उग्र आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। नाराज किसानों ने आज भोपाल के फंदा में अपनी मांगों के समर्थन में जमकर प्रदर्शन किया। प्रशासन की तमाम कोशिशें विफल नजर आर्इं और किसान हिंसा पर उतारू हो गए। इसी बीच मंदसौर गोलीकांड में घायल एक अन्य किसान की मौत की खबर ने किसानों को और आंदोलित कर दिया। वहीं सांची में कर्ज में डूबे एक किसान ने आज आत्महत्या कर ली। पूरे देश में किसान आंदोलन बढ़ता जा रहा है।  मध्यप्रदेश में भड़का किसान आंदोलन देशव्यापी हो गया है। वहीं राज्य में भी इसका दायर बढ़ गया है। गुरुवार को आंदोलन की गूंज सागर, छिंदवाड़ा सहित बुंदेलखंड और महाकौशल के अन्य इलाकों में भी दिखाई दी। वहीं शुक्रवार को राजधानी भोपाल से सटे विकास खंड फंदा में किसानों ने कांग्रेस के साथ विरोध प्रदर्शन किया। दोपहर बाद फंदा में किसान आंदोलन हिंसक हो गया। स्थिति पर नियंत्रण करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और आंसूगैस छोड़ना पड़ी। फंदा में किसानों ने मंदसौर में किसानों की मौत और आंदोलन में शामिल कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे, इसी बीच मंदसौर गोलीकांड में घायल हुए किसान राधेश्याम धाकड़ की आज इंदौर के एमवाय अस्पताल में मौत हो गई। इसकी खबर मिलते ही प्रदर्शनकारी किसान और उग्र हो गए। उन्होंने नारेबाजी करते हुए पत्थरबाजी शुरू कर दी। वहीं, पुलिस ने आंदोलन करने वाले दो दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया। इससे पहले किसानों के भोपाल के फंदा, बैरसिया, बिलखिरिया रोड पर जमा होने की जानकारी के मद्देनजर प्रशासन ने रात भर किसान नेताओं को नजरबंद किया, और पूरे क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया। प्रदर्शन स्थल पर खासी संख्या में बैरिकेट्स लगाए गए। इसके अलावा पुलिस बल नीलबड़ और रातीबड़ में भी पुलिस बल तैनात किया गया साथ ही बैरसिया रोड, होशंगाबाद रोड, कोलार, रायसेन और नरसिंहगढ़ रोड पर भी पुलिस जांच अभियान चलाया गया, ताकि किसान ज्यादा संख्या में शहर में ना आ सकें। भारतीय किसान यूनियन के नेता अनिल यादव को तबीयत बिगड़ने के बाद आज प्रशासन ने रिहा कर दिया। उन्हें 2 जून को हिरासत में लिया गया था। गुरुवार को यूनियन की राष्ट्रीय  कार्यकारिणी ने उनकी रिहाई की मांग थी।   10 लाख के कर्ज में डूबा था किसान  इधर, आंदोलन के दौरान एक किसान की आत्महत्या की खबर है। रायसेन जिले के देगांव थाना क्षेत्र में रहने वाले किसान किशन मीणा ने कल रात में सल्फास खा ली थी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। रायसेन एसपी जेएस राजपूत के अनुसार कल रात जहर खाने के उपरांत उसे पहले रायसेन और बाद में भोपाल के हमीदिया अस्पताल के लिए रेफर किया गया था जहां उसकी मौत हो गई है। परिजनों ने पुलिस से कहा है कि मृत पांच साल से मानसिक रूप से विक्षिप्त था। इधर सूत्रों का कहना है कि मीणा पर एचडीएफसी बैंक का दस लाख रुपए का कर्ज था जिसके चलते उसने आत्महत्या की है। एसपी राजपूत ने इस जानकारी से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि ऐसा है तो जांच के बाद ही पता चलेगा।   मंदसौर, शाजापुर और उज्जैन में किसानों की बैठक किसानों की समस्याओं  और मंदसौर में पुलिस फायरिंग में हुई किसानों की मौत को लेकर कल से पूरे प्रदेश में किसान जेल भरो आंदोलन चलाएंगे। भारतीय किसान यूनियन और भारतीय किसान मजदूर संघ के आव्हान पर आयोजित जेल भरो आंदोलन को लेकर आज किसानों की मंदसौर, शाजापुर, उज्जैन में बैठकें हो रही है। वहीं किसानों की फायरिंग को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने मंदसौर में 11 जून को बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया है। इसमें देशभर के किसानों को बुलाया गया है।  गुजरात में पाटीदार समाज के नेता हार्दिक पटेल सोमवार 12 जून को मंदसौर आ रहे हैं। यह जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी है।   शिवराज सिंह दमन का रास्ता छोड़े: कमलनाथ पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर लिखा की एमपी में किसान हड़ताल का आज 9वां दिन, स्थिति बेकाबू, शिवराज अहंकार-दमन का रास्ता छोड़, अन्नदाता की मांगे माने और उन्हें उनका हक प्रदान करें। वहीं एक अन्य ट्वीट में लिखा, शिवराज का किसानों पर दमनचक्र जारी है। पहले लाठियां, फिर गोलियां और अब फर्जी मुकदमे लाद जेलों में ठूंसने की बारी है।   छत्तीसगढ़ में कल से किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी तमिलनाडु  के किसानों ने फिर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। किसान नेताओं की मांग है कि 60 साल से ऊपर के किसानों को पेंशन मिलनी चाहिए। राज्य के किसान इससे पहले दिल्ली के जंतर मंतर पर करीब एक महीने तक बिना कपड़ों के प्रदर्शन भी कर चुके हैं।  हरियाणा और उत्तर प्रदेश  में भी किसान आंदोलन शुरू होचुका है वहीं, उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के बैनर तले विरोध प्रदर्शन हुआ। यूपी के साथ हरियाणा में भी किसानों के विरोध की आवाज सुनाई दी।   महाराष्ट्र  में आशंका जताई गई है कि किसान 13 जून से रेल पटरियों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। वहीं 12 जून को कलेक्टर और तहसीलदारों के कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा और 13 जून से रेलें रोकी जाएंगी।   पंजाब  में भी किसानों ने कर्ज माफी और स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने को लेकर राज्यभर में 12 जून को प्रदर्शन करने का फैसला किया है। किसानों के सात संगठन 12 जून को राज्य के सभी जिला मुख्यालय पर धरना देंगे। हालांकि सरकार ने कहा है कि वह किसानों से चर्चा करेगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मुख्यमंत्री चौहान

  बकतरा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह संपन्न  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में सीहोर जिले की बुदनी तहसील के ग्राम बकतरा में आज को मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह तथा कृषि विज्ञान मेला 2017 हुआ। विवाह समारोह में 95 विवाह तथा दो निकाह हुए। मुख्यमंत्री सपत्नीक बारात में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर पुष्प वर्षा कर दुल्हों का स्वागत भी किया। मुख्यमंत्री ने नवयुगलों को आशीर्वाद देते हुए शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसानों के कल्याण का जितना कार्य प्रदेश सरकार ने किया है इतिहास मे कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि प्याज आठ रुपये किलो की दर से खरीदा जा रहा है। दस जून से तुअर 5050, मूंग 5225 तथा उड़द 5000 रुपये क्विंटल की दर पर खरीदी जाएगी। इससे पहले मुख्यमंत्री ने 123 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला का लोकार्पण किया। उन्होंने अगले वर्ष से महाविद्यालय में विज्ञान संकाय शुरू करने की घोषणा की। कार्यक्रम मे प्रभारी मंत्री श्री रामपाल सिंह, मार्कफेड अध्यक्ष श्री रमाकांत भार्गव, वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह राजपूत, वन विकास निगम अध्यक्ष श्री गुरु प्रसाद शर्मा, राज्य वनोपज संघ उपाध्यक्ष श्री रामनारायण साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला मरेठा उपस्थित थीं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

अंटोनी डिसा

 रेरा अध्यक्ष अंटोनी डिसा ने बताया है कि मध्‍यप्रदेश, देश में प्रथम राज्‍य हो गया है, जहॉ भू-संपदा एक्‍ट का विस्‍तार प्रदेश के सभी क्षेत्रों में किया गया है। पूर्व में यह एक्‍ट केवल 153 प्‍लानिंग क्षेत्रों में ही लागू था तथा वहां के आवा‍सीय एवं व्‍यावसायिक प्रोजेक्‍ट में ही रेरा प्राधिकरण के समक्ष पंजीयन आवश्‍यक था। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेकर अब राज्‍य के सभी प्रोजेक्‍ट एक्‍ट के दायरे में लाते हुए पंजीयन संबंधी आवश्‍यकता को गैर-प्‍लानिंग क्षेत्र के लिये भी जरुरी कर दिया हैं। उल्‍लेखनीय है कि प्रदेश में प्लानिंग-एरिया के बाहर के क्षेत्रों में भी आवासीय तथा व्यावसायिक कॉम्प्लेक्सों का निर्माण हो रहा था परन्तु वहां के आवंटियों/ हितग्राहियों को वर्तमान में भू-सम्पदा अधिनियम के संरक्षण का लाभ इस आधार पर नहीं मिल पा रहा था कि वे प्लानिंग-एरिया के बाहर स्थित है। रेरा के अध्‍यक्ष श्री डि‍सा ने बताया कि प्रदेश के किसी भी नागरिक को केवल इस आधार पर अधिनियम के संरक्षण से वंचित रखना कि वह प्‍लानिग क्षेत्र में नहीं रहता अथवा उनके द्वारा क्रय किये जाने जाने वाली सम्‍पत्ति प्‍लानिंग क्षेत्र के बाहर स्थित है, न्‍यायोचित प्रतीत नहीं है। अत: प्राधिकरण ने यह विनिश्‍चय किया है कि भू-सम्पदा अधिनियम का विस्तार मध्‍यप्रदेश के सम्‍पूर्ण क्षेत्र में किया जाकर, नॉन प्‍लानिंग क्षेत्र के प्रोजेक्‍ट को भी इसके दायरे में लाया जाएगा। अतएव प्रदेश के सभी क्षेत्रों की अपूर्ण तथा नयी परि‍योजनाओं को अधिनियम के अंतर्गत पंजीयन कराना अनिवार्य होगा तथा ऐसे क्षेत्रों के आवंटियों को भी अधिनियम का संरक्षण प्राप्त होगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

kisan andolan

 मुख्यमंत्री चौहान ने किसानों से की शांति बनाये रखने की अपील  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से शांति बनाये रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की सरकार है, जनता की सरकार है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वे हमेशा जनता और किसानों के लिये काम करते रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि किसानों के हित में राज्य सरकार द्वारा अनेक महत्वपूर्ण फैसले लिये गये हैं। प्याज 8 रूपये किलो खरीदा जा रहा है। समर्थन मूल्य पर मूंग, उड़द और तुअर की खरीदी 10 जून से प्रारंभ की जा रही है। उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान और बातचीत के लिये वे हमेशा तैयार हैं। चर्चा करके ही समस्याओं का समाधान हो सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ अराजक तत्व प्रदेश को हिंसा की आग में झोंकना चाहते हैं, उनसे हम सख्ती से निपटेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किसानों से आग्रह किया है कि अराजक तत्वों के मनसूबे कभी कामयाब नहीं होने दें, शांति बहाली में सहयोग दें। उन्होंने किसानों से अपील की कि मिलजुल कर प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ायें।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

दाल की कीमत

पीडीएस की दुकानों में गरीब उपभोक्ताओं को दो रूपये प्रति किलो मिलेगी प्याज प्याज, तुअर, मूंग, उड़द खरीदी व्यवस्थाओं की समीक्षा    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यहां मंत्रालय में कृषि विभाग की भविष्य की कार्य-योजनाओं और तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने प्याज खरीदी की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि किसानों से प्याज आठ रुपये प्रति किलो खरीदा जाएगा और पीडीएस की दुकानों में गरीब उपभोक्ताओं के लिये दो रूपये प्रतिकिलो की दर से उपलब्ध होगा। उपभोक्ताओं के लिये खरीदी की सीमा भी तय की जाएगी। उल्लेखनीय है कि एक सार्वजनिक वितरण दुकान में करीब चार सौ उपभोक्ता कवर होते हैं। तुअर खरीदने के संबंध में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि प्रत्येक जिले में तुअर की उपलब्धता का आकलन करें। तुअर, मूंग और उड़द की खरीदी एक ही केंद्र से की जाएगी। अभी तक 80 खरीदी केंद्र बनाये जा चुके हैं। बैठक में बताया गया कि अनुमान के अनुसार 30 जून तक एक से डेढ लाख मीट्रिक टन तुअर खरीदी की जा सकेगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि दाल का आयात नहीं होगा। इससे घरेलू बाजार में दाल की कीमत गिर जाएगी और किसानों को दाम नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर दाल की कीमत गिरने नहीं दी जाएगी ताकि किसानों को उनकी उपज का पूरा दाम मिल सके। दाल में किसी प्रकार की कोई छूट नहीं दी जायेगी। श्री चौहान ने मूल्य स्थिरीकरण कोष तत्काल प्रभाव से स्थापित करने निर्देश दिये। उन्होने कृषि लागत एवं विपणन आयोग का संगठनात्मक ढांचा तैयार कर उसमें अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्तियां करने के भी निर्देश दिये। श्री चौहान ने कहा कि खरीफ की फसलों के लिये खरीद केन्द्रों का चयन और स्थान निर्धारण पहले से कर लें ताकि समर्थन मूल्य पर खरीदी में थोड़ा भी विलम्ब न हो। मुख्यमंत्री ने किसानों के लिये मोबाइल आधारित एसएमएस या परामर्श देने की योजना बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि किसानों को प्रत्येक फसल के संबंध में जानकारी होना चाहिये कि कितने क्षेत्र और कितनी मात्रा में फसल बोना चाहिये ताकि बंपर आवक के बावजूद किसानों को उनकी उपज का दाम मिले। ज्यादा उत्पादन के कारण मूल्य की कमी  से किसान प्रभावित नहीं हो पाये। इसके लिये उन्होंने किसानों के डाटा बेस पर आधारित एक एप बनाने के निर्देश दिये ताकि किसान स्वयं अपना विवरण आसानी से दर्ज कर सकें। उन्होंने फसलों के संभावित खरीददारों को भी इस एप से जोड़ने पर विचार करने के लिये कहा। श्री चौहान ने इस विषय से जुड़े विभिन्न बिन्दुओं पर विचार-विमर्श करने और रणनीति बनाने के लिये एक समिति बनाने के भी निर्देश दिये। डिफाल्टर किसानों के लिये घोषित एक मुश्त सेटलमेंट योजना के संबंध में श्री चौहान ने आगामी सोमवार तक पूरी योजना का प्रारूप प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी प्राथमिकता यह है कि डिफाल्टर किसानों को क्रेडिट योजना का लाभ फिर से मिलने लगे। बैठक में मुख्य सचिव श्री बी पी सिंह, अपर मुख्य सचिव श्री ए.पी. श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री अशोक वर्णवाल, कृषि उत्पादन आयुक्त श्री पी. सी. मीणा, सहकारिता, मंडी बोर्ड, मार्कफेड के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

अवार्ड्स फॉर एक्सीलेंस इन ई गवर्नेंस

मध्यप्रदेश  शासन ने प्रदेश के 26 आईएएस, आईपीएस समेत आधा सैकड़ा अधिकारियों को अवार्ड्स फॉर एक्सीलेंस इन ई गवर्नेंस इनिशिएटिव फार 2014-15 से सम्मानित किया है। प्रशासन अकादमी में आज इन अधिकारियों को प्रदेश के राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री उमाशंकर गुप्ता सम्मानित किया। पुरस्कार पाने वाले अफसरों में एसीएस एसआर मोहंती, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव अशोक बर्णवाल, एडीजी रेल रह चुके मैथिली शरण गुप्ता, तकनीकी शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव कल्पना श्रीवास्तव, कलेक्टर उज्जैन संकेत भोंडवे, सीएलआर एमके अग्रवाल, पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के सीएमडी आकाश त्रिपाठी, सहकारिता आयुक्त कवीन्द्र कियावत समेत अन्य अधिकारी शामिल हैं। प्रशासन अकादमी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 10 श्रेणियों में 23 पुरस्कार दिए गए। बेस्ट ई गवर्नेंस डिस्ट्रिक्ट पुरस्कार के लिए मंडला जिला प्रशासन को पहला पुरस्कार मिला है। तब कलेक्टर रहे लोकेश जाटव और उनकी टीम को सम्मान मिला है। दूसरा पुरस्कार उज्जैन कलेक्टर रहे कवीन्द्र कियावत, सीईओ रुचिका चौहान तथा डिंडोरी कलेक्टर रह चुकीं छवि भारद्वाज और उनकी टीम को दिया गया है। साफ्टवेयर डेवलपमेंट: साफ्टवेयर डेवलपमेंट कैटेगरी में पहला पुरस्कार राज्य निर्वाचन आयोग को मिला है। इसके प्रोजेक्ट लीडर एसएएस दीपक सक्सेना और गिरीश शर्मा की टीम को सम्मान मिला है। इसी श्रेणी में पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के एमडी आकाश त्रिपाठी और उनकी टीम को दूसरा पुरस्कार दिया गया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने इस दौरान कहा कि ये पुरस्कार दो साल पुराने हैं। ऐसे में पुरस्कार पाने और देने का मजा किरकिरा हो जाता है। विभाग यह कोशिश करे कि बाकी के दो साल के पुरस्कार एक माह के अंदर दिए जाएं। उन्होंने ई गवर्नेंस को सुशासन के लिए पारदर्शी बताते हुए इसके अधिक से अधिक उपयोग पर जोर दिया। किसान आंदोलन के बाद बने हालातों का जिक्र भी मंत्री गुप्ता ने कार्यक्रम में किया और कहा कि आज की परिस्थिति में वे यहां आना नहीं चाहते थे। प्रमुख सचिव मो. सुलेमान पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि उनके वारंट के चलते कार्यक्रम में आना पड़ा है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

kisan golikand

मध्यप्रदेश के मंदसौर में प्रदर्शनकारी किसानों पर हुई गोलीबारी की घटना के बाद हुई छ किसानों की मौतों से नाराज प्रदर्शनकारियों ने आज मंदसौर कलेक्टर के साथ मारपीट और झूमाझटकी की। कलेक्टर मंदसौर स्वतंत्र कुमार सिंह स्टेट हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन करने वालों को समझाईश देने के लिए एसपी ओपी त्रिपाठी के साथ पहुंचे थे, तब उन पर आक्रोशित भीड़ ने हमला किया। बाद में उन्हें वहां से हटाया गया। इधर मंदसौर में प्रदर्शनकारियों ने जगह-जगह चक्काजाम कर रखा है। कर्फ्यू के बाद भी लोग हटने को तैयार नहीं हैं। कल हुई गोलीबारी की घटना में मंदसौर बरखेड़ा पंथ गांव के तीन किसानों की मौत हुई थी। इसमें से एक 11 साल का छात्र अभिषेक सिंह भी है। इससे गांव वालों में आक्रोश और बढ़ गया और एक किसान ने कलेक्टर को थप्पड़ मार दिया। कुछ लोगों ने दूर तक कलेक्टर का पीछा भी किया। एसपी के साथ भी झूमाझटकी हुई है और बीजेपी के पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार को जमकर पीटा और उनकी गाड़ी में आग लगा दी। कलेक्टर, मंदसौर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया मंदसौर और पिपलिया मंडी में कर्फ्यू लगा है। मंदसौर में हाईवे पर प्रदर्शनकारियों द्वारा शव रखकर चक्काजाम किया जा रहा है जिसे हटाने के लिए समझाईश देने की कोशिश की जा रही है। प्रदर्शन के मामले में 25-30 लोगों की गिरफ्तारी भी की गई है। गोलीचालन के बाद आज भी किसानों का प्रदर्शन उग्र रूप लिए रहा। आंदोलनकारी किसानों ने रूई के एक गोदाम में आग लगा दी तो सड़क के किनारे खड़े वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया। पिपल्या मंडी में टोल नाके पर भी आंदोलनकारियोंं के कब्जे की खबर है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह हजारों किसान बरखेड़ापंथ गांव में जमा हुए थे। मृतकों के अंतिम संस्कार से लौट रही भीड़ ने पिपल्या मंडी के टोल नाके पर कब्जा कर लिया और नाके के पास खड़े वाहनों में आग लगा दी। यहां प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर भी पथराव किया। इधर, इंदौर और भोपाल के मिसरौद में  भी किसानों ने उग्र प्रदर्शन किया। किसानों ने सरकार का पुतला फूंका और चक्काजाम कर तोड़फोड़ की। मंदसौर गोलीकांड में 6 किसानों की मौत के बाद प्रदेश बंद के आह्वान का सबसे ज्यादा असर मालवा क्षेत्र में दिखाई दिया बाकि भी प्रदेश के कई इलाकों में बंद शांतिपूर्ण रहा । इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, राजगढ़, देवास, रतलाम में प्रदर्शनकारी सड़कों पर नजर आए और जगह-जगह चक्काजाम और तोड़फोड़ की खबर मिल रही है। प्रमुख शहर जबलपुर, ग्वालियर, रीवा, सागर, उज्जैन में भी किसान प्रदर्शन जारी है। कलेक्टर स्वतंत्र कुमार के बयान से सरकार यह दावा खोखला साबित हुआ है कि आंदोलनकारियों पर पुलिस अथवा सीआरपीएफ ने नहीं बल्कि उपद्रवियों ने गोली चलाई है। कलेक्टर स्वतंत्र कुमार आज उत्तेजित ग्रामीणों को यह समझाने की प्रयास कर रहे थे कि गोलियों प्रशासन के कहने पर नहीं चलाई गर्इं। लेकिन इतना सुनने के बाद किसान और भड़क गए। विवाद बढ़ता देख कलेक्टर को अलग ले जाया जाने लगा इसी दौरान एक किसान ने कलेक्टर को पीछे से थप्पड़ मार दिया। इसके बाद कलेक्टर  स्वतंत्र सिंह ने कहा कि गोली चलाए जाने को लेकर टीआई पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।   इधर, राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के नेता शिवकुमार शर्मा कक्काजी ने इंदौर में पत्रकारों से चर्चा में आरोप लगाया है कि सरकार किसानों की हत्या पर आमादा थी, यही वजह है कि किसानों की छाती और पीठ पर गोली मारी गई। शिवकुमार शर्मा ने आरोप लगाया कि सरकार में अफसरशाही पूरी तरह हावी है, 12 अफसर पूरी सरकार को चला रहे हैं। उन्होंने इन अफसरों पर भ्रष्टाचार के भी आरोप जड़े। उन्होंने कहा कि दस जून से किसान पूरे प्रदेश में जेल भरो आंदोलन करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कृषि कैबिनेट में फैसला लिया है कि किसानों के हित के लिए कृषि लागत और विपणन आयोग बनाएंगे। इसमें लागत मूल्य पर 50% अधिक कीमत पर किसानों की उपज खरीदी जाएगी। इसके साथ ही तुअर और मूंग की खरीदी के लिए तय की गई कीमत के आधार पर 10 जून से खरीदी करने का फैसला हुआ। बैठक में किसानों की कर्जमाफी पर भी चर्चा हुई इसके लिए सरकार किसानों के लिए समाधान योजना शुरू करने का विचार कर रही है। इसके तहत कर्ज न चुका पाने वाले किसानों का एक बार ब्याज माफ किया जाएगा। मंदसौर गोलीकांड ने केंद्र सरकार को भी परेशानी में डाल दिया है। केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू ने गोलीकांड को बड़ी साजिश करार देते हुए इसके पीछे कांग्रेस का हाथ बताया है। नायडू ने कहा किसान कभी हिंसक नहीं होता। आंदोलन में कुछ आसमाजिक तत्व शामिल हो गए हैं। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कहा है कि सरकार ने किसानों पर गोलियां चलवाई हैं। तन्खा ने कहा कि वे गोलीकांड के लिए सरकार और प्रशासन के जिम्मेदार अफसरों और नेताओं के खिलाफ हत्या का मुकदमा दायर करवाएंगे। उन्होंने कहा आंदोलनकारी किसानों पर गोली चलाना सीधे उनकी हत्या करने जैसा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ ने आज दिल्ली में कहा कि शांतिपूर्ण अहिंसक आंदोलन पर सरकार और प्रशासन लाठियां और गोलियां बरसाकर दमन करने पर उतारू है। इससे खुद को किसान पुत्र कहने वाले शिवराज सिंह का चेहरा बेनकाब हो गया है। शिवराज जवाबदेही लेने के बजाए कांग्रेस पर आरोप लगा रही है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

kisan andolan

    मध्यप्रदेश में किसानो के आंदोलन के उग्र रूप लेने से शिवराज सिंह को सियासी दांव खेलना पड़ रहे हैं। पहले जहाँ शिवराज सरकार के पास किसानों की समस्याएं सुनने का वक्त नहीं था अब वही सरकार  22 जिलों में  समर्थन मूल्य पर प्याज की खरीदी करेगी। इसके लिए सरकार ने राज्य सहकारी विपणन संघ (मार्कफेड) को जिम्मा सौंपा है। वहीं, गर्मी की मूंग खरीदने के लिए कृषि विभाग ने केंद्र को प्रस्ताव भेज दिया है। खरीदी नेशनल एग्रीकल्चर को-ऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (नाफेड) या भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) कर सकता है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को बैंक से कर्ज लेने वाले वाले किसानों के लिए ऐच्छिक बनाने केंद्र से सहमति लेनी पड़ सकती है। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री द्वारा बुलाई गई उच्च स्तरीय बैठक में मूंग समर्थन मूल्य पर खरीदने को लेकर बात हुई। अधिकारियों ने कहा कि गर्मी की मूंग का न्यूनतम समर्थन मूल्य केंद्र घोषित नहीं करता है। इसे खरीफ की मूंग के लिए तय 5 हजार 225 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदना होगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि अपने स्तर से तैयारी कर ली जाए। प्याज की खरीदी के साथ इसके भंडारण का इंतजाम किया जाए। दरअसल, पिछले साल भी सरकार ने छह रुपए किलोग्राम के हिसाब से 10 लाख क्विंटल प्याज खरीदी थी। भंडारण का पुख्ता इंतजाम न होने से अधिकांश सड़ गई थी, जिसे फेंकना पड़ा था। सहकारी बैंकों के अधिकारियों का कहना है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना केंद्र की है, इसलिए इसमें बदलाव करने से पहले उसकी सहमति लेनी पड़ सकती है। योजना में अभी बैंक से फसल के लिए कर्ज लेने वाले किसानों का बीमा करना अनिवार्य है। इसके पीछे मंशा कर्ज को सुरक्षित करना है। यही वजह है कि जब भी फसल बीमा की राशि किसानों को मिलती है तो सबसे पहले बैंक इससे अपना कर्ज वसूल करता है। ऐच्छिक करने पर बैंक के पास कर्ज की वापसी का एक विकल्प छिन जाएगा। प्याज की खरीदी भोपाल सहित 22 जिलों में की जाएगी। इनमें सीहोर, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, हरदा, इंदौर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, धार, उज्जैन, देवास, मंदसौर, नीमच, रतलाम, शाजापुर, आगर-मालवा, सागर, शिवपुरी, झाबुआ और टीकमगढ़ शामिल हैं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

इंदौर -बारिश और तूफान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  इंदौर में भारी बारिश और तूफान के कारण कार्यक्रम स्थल के क्षतिग्रस्त होने से घायल लोगों को देखने यूनिक अस्पताल पहुँचे। मुख्यमंत्री ने सभी घायलों से बातचीत की और उन्हें बताया कि घटना स्थल पर उपस्थित सभी लोग सकुशल हैं। घायलों का पूरा इलाज मध्यप्रदेश सरकार द्वारा करवाया जायेगा। श्री सिंह ने चिकित्सकों को सभी घायलों का तुरंत समुचित इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री श्री चौहान के आज इंदौर में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पर अचानक तूफान बारिश के कारण जब अफरा-तफरी मची, तब मुख्यमंत्री घटना स्थल पर ही डटे रहे और स्वयं ने वहाँ सभी लोगों को पंडाल से बाहर निकलवाकर अस्पताल पहुँचवाया। सबसे आखिर में मुख्यमंत्री श्री चौहान तुरंत अस्पताल पहुँचे और घायलों के उपचार की व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

खिलाड़ियों का सम्मान

  इंदौर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि खिलाड़ियों का सम्मान करने से प्रोत्साहन मिलता है। राज्य शासन खेलों के विकास के लिये कृत-संकल्पित है। भारत में पिछले एक दशक में खेलों का तेजी से विकास हुआ है। क्रिकेट और अन्य क्षेत्रों में हमने अंतर्राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धियाँ हासिल की हैं। प्रदेश सरकार खेल और खिलाड़ियों के साथ है। समय-समय पर खिलाड़ियों का सम्मान जरूरी है। सम्मान से खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलती है। श्री चौहान ने आज मध्यप्रदेश ओलम्पिक संघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। समारोह में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा खेल प्रशासकों, खेल संगठनों के पदाधिकारियों और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर श्री अभय छजलानी, श्री अनिल थूपर, श्री बलवीर सिंह चौहान, श्री ओम सोनी और श्री आलोक खरे का मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शॉल-श्रीफल और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह में प्रतिभाशाली खिलाड़ी श्री प्रकाश मिश्रा, गणेशवरी धुर्वे, नमिता चन्देल, अंजुल नामदेव, लतिका भण्डारी, प्रिंस परमार, कुलदीप सिंह कोर, शालू रायकवार, आरती खकाल, सतीश को सम्मानित किया गया। समारोह में श्री के.एस. गिल, श्री वीरेन्द्र सिंह, श्री बी.एस. राजपूत, श्री ओम सोनी, श्री संतोष त्रिपाठी, श्री के.बी. अग्रवाल, श्री बी.डी. विद्यार्थी, श्री एस.एन. मुखर्जी, श्री सुमेर सिंह गढ़ा, श्री अर्जुन सिंह धूपर, श्री जी.के. श्रीवास्तव, श्री अभय राहुल, श्री प्रीतपाल सिंह, श्री लोक बहादुर, श्री मदन यादव, श्री संजय यादव, श्री विनोद पोतदार, श्री चन्दूराव शिंदे, श्री प्रशांत वैशाली, श्री महेश आदि को शॉल-श्रीफल और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री नंदकुमार सिंह चौहान, आईडीए अध्यक्ष श्री शंकर लालवानी, विधायक श्री रमेश मेंदोला, सुश्री उषा ठाकुर, श्री सुदर्शन गुप्ता, श्री राजेश सोनकर, श्री कैलाश शर्मा, श्री दिग्विजय सिंह और श्री ओम सोनी आदि मौजूद थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

अन्नदाता शिवराज

  किसान आंदोलन को लेकर सियासत गरमाई हुई है। सोमवार दोपहर सीएम हाउस में आपातकालीन बैठक हुई । इस बैठक के निर्णयों से अवगत कराने कुछ देर बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता है। कुछ लोगों ने किसानों के आंदोलन को बदनाम करने का कोशिश की है। उधर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि, किसान संघ 7 जून को सीएम का सम्मान करेगा। उन्होंने किसान मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा कक्का पर निशान साधा कि, कक्काजी और जच्चाजी को जो करना है कर लें।  सीएम ने कहा कि, किसानों से शांतिपूर्ण चर्चा का रास्ता हमेशा खुला है और खुला रहेगा। मैं जानता हूं किसान कभी हिंसा नहीं कर सकते, कुछ लोगों ने किसानों को भड़काने की कोशिश की है। सरकार किसानों के लिए ही है। सीएम ने कहा कि किसानों को फसल लगाने से पहले सरकार सलाह देगी। सरकार का दावा है कि, किसानों का हड़ताल समाप्त हो गई है, लेकिन पांचवें दिन भी किसान हड़ताल पर रहे। दरअसल, मप्र में किसान आंदोलन दो गुटों में बंट गया। संघ व भाजपा से जुड़े भारतीय किसान संघ ने रविवार को आंदोलन वापस लेने का ऐलान किया था, इसके बाद भी विरोध-प्रदर्शन जारी है। किसान मजदूर संघ का दावा है कि यह आंदोलन उनका था, इससे किसी का लेना-देना नहीं। इस बीच भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव को पुलिस ने धारा 151 के तहत हिरासत में ले लिया है। किसान नेता रहे महेंद्र सिंह टिकैत की भारतीय किसान यूनियन का भी कहना है कि आंदोलन जारी रहेगा। इधर, देवास समेत कई जिलों में भारतीय किसान संघ के पुतले फूंकने की खबरें हैं।सीहोर में रविवार को हुए उपद्रव के बाद सोमवार को स्थिति थोड़ी सामान्य रही। हालांकि, किसानों ने हाईवे से गुजर रहे ट्रकों और अन्य छोटे वाहनों को रोका और इनमें भरे प्याज, सब्जियों और फलों को सड़क पर फेंक दिया। मुख्यमंत्री ने मांगें मान ली हैं। इसलिए किसान संघ ने आंदोलन स्थगित कर दिया। हमें किसी दूसरे किसान संगठनों से कोई लेना-देना नहीं है। - शिवकांत दीक्षित, क्षेत्रीय संगठन मंत्री, भारतीय किसान संघ भारतीय किसान संघ का इस आंदोलन से कोई लेना-देना नहीं है। जब तक ऋणमुक्ति व उपज का पूरा दाम नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा। -शिवकुमार शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष, किसान मजदूर संघ  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

रतलाम  सीएम शिवराज सिंह

रतलाम में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 30 जून तक प्याज की खरीदी की जाएगी। समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदेंगे। सरकार किसानों के साथ खड़ी है। किसानों को खाद और बीज के लिए आसानी से लोन दिया जाएगा। 22 जिलों में 48 स्थानों पर प्याज की खरीदी की जाएगी। सीएम ने कहा कि किसानों को सलाह देने की योजना बनाई जाएगी। एक हजार करोड़ रुपए से मूल्य स्थरीकरण  बनाया जाएगा। केसीसी पर पहले की तरह एकमुश्त कर्ज मिलेगा। सरकार तुअर दाल भी समर्थन मूल्य पर खरीदेगी। इंदौर, उज्जैन और मंदसौर में प्याज की खरीदी शुरू हो गई है। 5224 रुपए प्रति क्विंटल में मूंग की खरीदी की जाएगी। सीएम ने कहा कि जो आया उससे बात की है, हिंसा करने वाले किसान नहीं हैं, उनसे सख्ती से निपटा जाएगा। रतलाम में हिंसक प्रदर्शन में आंख गंवाने वाले एएसआई को चेन्नई भेजा गया है। किसान आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश करने के लिए हिंसा की जा रही है। किसान आंदोलन को लेकर रतलाम के पास डेलनपुर में हुई हिंसक घटना पर सीएम ने कहा कि जो लोग हिंसा कर रहे हैं, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा प्रदेश में दूध के दामों को अमूल डेयरी के दामों की व्यवस्था से जोड़ा जाएगा, किसानों के हित के लिए किसी भी सीमा तक जाकर काम करेंगे। कांग्रेस किसानों का सहारा लेकर आंदोलन को हिंसक बना रही है। इसके पहले सीएम ने किसान आंदोलन मामले में दोपहर सीएम हाउस में आपात बैठक बुलाई, जिसमें मंत्री भूपेंद्र सिंह सहित सूबे के आला अधिकारी भी शामिल हुए। मंडी बोर्ड ने फसल बेचने पर किसानों को 50 प्रतिशत कैश भुगतान करने की घोषणा की है, बाकी 50 प्रतिशत किसानों के खाते में जमा किए जाएंगे। इसके पहले रविवार को उज्जैन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कुछ मांगों को मान लिए जाने के बाद स्थगित हो गया। इसका ऐलान भारतीय किसान संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिवकांत दीक्षित ने किया, लेकिन इसे भारतीय किसान यूनियन ने नकार दिया। बिजलपुर और राऊ के किसानों ने भी आंदोलन जारी रखने का फैसला लिया है। इसके चलते आंदोलन बंट गया। देर रात किसान सेना ने आंदोलन वापस ले लिया। इसके बाद रविवार रात तक यह असमंजस बना रहा कि सोमवार से दूध-सब्जी की उपलब्धता सामान्य होगी या नहीं। भारतीय किसान यूनियन ने धमकी दी है कि दो दिन में मांगें नहीं मानीं तो 10 जून को पूरा प्रदेश बंद करेंगे। मानीं गईं मांगें  मंडियों में उपज बेचने पर 50% भुगतान नकद, 5% आरटीजीएस से बैंक खाते में जमा होगा।सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर प्याज खरीदेगी। प्रति किलो के आठ रुपए दिए जाएंगे। खरीदी अगले सप्ताह से शुरू होकर जून अंत तक चलेगी। गर्मी की मूंग भी समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएगी।फसल बीमा ऐच्छिक बनाएंगे।सब्जी मंडियां भी मंडी अधिनियम में लाई जाएंगी, ताकि किसानों को ज्यादा आढ़त न देनी पड़े। नगर एवं ग्राम निवेश अधिनियम के किसान विरोधी प्रावधानों को हटाया जाएगा।आंदोलन की वजह से किसानों पर दर्ज मामले वापस लिए जाएंगे। यादव भारतीय किसान यूनियन के महामंत्री अनिल यादव और किसान मजदूर संघ के अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा ने कहा कि किसान संघ पहले दूर रहा। आंदोलन प्रदेश में फैल गया तो सरकार से बात कर आंदोलन स्थगित करने की घोषणा कर दी, जबकि उन्हें इसका अधिकार ही नहीं है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

kisan hadtal

किसान हड़ताल का असर ,दूध-सब्जी की सप्लाई रुकी  मध्यप्रदेश में किसानों की हड़ताल के तीसरे दिन शनिवार को एक बार फिर आम लोगों को दूध और सब्जी की किल्लत का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में पुलिस की सुरक्षा में दूध और सब्जी की दुकानें खुलीं, लेकिन इन्हें बहुत ज्यादा कीमत पर बेचा गया। उधर कई जगह आंदोलन कर रहे किसानों ने दूध और सब्जी की सप्लाई रोकने के लिए निजी वाहनों और बसों में भी चेकिंग शुरू कर दी है। भारतीय किसान संघ भी अब इस हड़ताल में शामिल होगा। किसान के आंदोलन पर सरकार हरकत में आ गई है। शनिवार दोपहर मुख्य सचिव बसंत प्रताप सिंह ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल संभाग के अधिकारियों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा की। इस दौरान तीनों संभागों के आईजी, कलेक्टर, एसपी और दुग्ध संघ के अधिकारी भी उपस्थित थे। देवास के पास कन्नौद में खेत से 2 लीटर दूध लेकर घर आ रहे किसान को आंदोलनकारियों ने सुबह 8.15 बजे सरकारी अस्पताल के सामने रोक लिया, उन्होंने पहले दूध बहाया इसके बाद किसान के साथ मारपीट की। मामले में रिपोर्ट लिखाई गई। राजोदा में कैलोद चौराहे पर निजी वाहनों को रोक कर किसानों ने चेकिंग की, सुबह से खुली दूध डेयरियां भी बंद करवा दी गईं। खंडवा में बसों की चेकिंग में मिली सब्जी किसानों ने सड़क पर फेंकी। महाराष्ट्र से आया दूध का वाहन भी रोका, जिसके बाद ड्राइवर वाहन को थाने ले गया। वहां पुलिस के संरक्षण में दूध ज्यादा कीमत में बिका। शाजापुर में सांची दूध की सप्लाई होने से स्थिति कुछ सामान्य हुई, लेकिन खुला दूध अब भी नहीं मिला। यहां सब्जी की सप्लाई बंद रही। शाजापुर में करीब बड़ी संख्या में किसान सड़क पर उतर आए और सरकार विरोधी नारे लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया। मंदसौर में 300 लीटर दूध एक कार से जब्त हुआ, जिसके बाद जिला अस्पताल में इसे बांट दिया गया। कई जगह किसानों का विरोध जारी रहा उन्होंने रोक-रोकर वाहनों की चेकिंग की। दूध और सब्जी की किल्लत के चलते कई जगह आम लोगों ने किसानों का विरोध किया। लोगों का कहना है कि यह तरीका बिल्कुल गलत है। झाबुआ और आलीराजपुर में हड़ताल का कोई असर नहीं दिखा, यहां सामान्य रूप से मंडी खुली और दूध की सप्लाई भी सामान्य रही। हालांकि मंड़ि‍यों में सब्जी की आवक पहले की अपेक्षा कम रही। खरगोन सब्जी मंडी में हालत सामान्य रहे लेकिन सब्जियों के भाव आसमान पर रहे। इंदौर और धार में किसानों आंदोलन के चलते व्यापारी खरगोन नहीं पहुंचे। यहां दूध की सप्लाई भी सामान्य रही। रविवार को सब्जी मंडी बंद रह सकती है। जिले के भीकनगांव में सब्जी का व्यापार जारी। यहां सांची के दूध की सप्लाई भी हुई, गड़बड़ी की आशंका के चलते अमूल का दूध नहीं मंगवाया गया। जानकारी के मुता‍बिक सांची का 10 हजार लीटर दूध यहां सप्लाई हुआ। बड़वानी में किसान आंदोलन का असर नहीं रहा।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

इंद्रा विश्नोई देवास से हुई गिरफ्तार

राजस्थान के भंवरी देवी हत्याकांड में 6 साल से फरार आरोपी इंद्रा विश्नोई को राजस्थान एटीएस ने एमपी के देवास के पास नर्मदा तट से गिरफ्तार कर लिया। इंद्रा पर 5 लाख रुपए का इनाम था और भंवरी देवी की हत्या में आरोपी बनाए जाने के बाद वह फरार हो गई थी। तभी से पुलिस को उसकी तलाश थी। जानकारी के मुताबिक उसने नदी के किनारे ही उसने एक घर बना लिया था, वहीं वो एक सामान्य महिला की तरह रहती थी। फरारी के बाद से उसने मोबाइल फोन और अपने एटीएम का प्रयोग भी नहीं किया था। इंद्रा विश्नोई ने ही अपने भाई और पूर्व विधायक मलखान सिंह और पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा के साथ मिलकर भंवरी देवी की हत्या की साजिश रची थी। भंवरी के मलखान और महिलपा के साथ संबंध थे। इस दौरान उसकी एक बेटी भी हुई और उसका कहना था कि यह मलखान की बेटी है। भंवरी ने इसके लिए उससे पैसे मांगना शुरू कर दिए। जिसके बाद इन सभी ने मिलकर उसे मारने का षडयंत्र रचा। 2011 में भंवरी देवी का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई थी।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

युवा मतदाता

बीएलओ डोर-टू-डोर करेंगे सम्पर्क  भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मध्यप्रदेश में 18 से 19 आयु वर्ग के युवा मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए आगामी एक जुलाई से विशेष अभियान चलाया जायेगा। विशेष अभियान 31 जुलाई तक चलेगा। यह जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती सलीना सिंह ने आज यहाँ दी। श्रीमती सलीना सिंह ने बताया कि पहली बार वोटर बनने जा रहे युवाओं के नाम शामिल करने के लिए सभी कॉलेज में फार्म-6 उपलब्ध करवाया जा रहा हैं। ऐसे विद्यार्थी जो प्रवेश के लिए कॉलेज पहुँचेंगे, उनसे फार्म की पूर्ति करवाकर उन्हें वोटर बनाया जायेगा। सभी 1480 केम्पस एम्बेसडर के माध्यम से विशेष केम्प भी लगाये जायेंगे। छात्रावासों में रह रहे विद्यार्थियों से सम्पर्क किया जायेगा। स्कूल एवं कॉलेज के शिक्षकों को नोडल ऑफिसर बनाया जायेगा। छूटे हुए युवाओं के नाम जोड़ने के लिए एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केन्द्र और अन्य संगठन को भी सक्रिय किया जायेगा। श्रीमती सिंह ने बताया कि युवा एवं पात्र मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) डोर-टू-डोर सम्पर्क करेंगें और फार्म-6 भरवायेंगे। इस कार्य के लिए चालू माह में बीएलओ और बूथ अवेयरनेस ग्रुप को प्रशिक्षण दिया जायेगा। मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की जिला स्तर पर बैठक कर अभियान की जानकारी दी जायेगी। प्रशिक्षण में बीएलओ से फीडबेक प्राप्त कर ईआरओ रिपोर्ट तैयार कर कलेक्टर को देंगे। रिपोर्ट के आधार पर लक्ष्य पूर्ति के लिए कलेक्टर कार्य-योजना बनाकर अमल करेंगे। जिलों में कॉल सेंटर 1950 स्थापित कर मतदाताओं को जानकारी दी जायेगी। बीएलओ 8 एवं 23 जुलाई को बूथ स्तर पर विशेष शिविर लगायेंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि आशा और आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को नवयुवतियों और नव-विवाहितों के नाम जोड़ने के कार्य में लगाया जायेगा। दिव्यांगों के नाम बीएलओ को देकर वोटर लिस्ट में जोड़ा जायेगा। मृत मतदाताओं के नाम हटवाने के लिए उनके परिजन से फार्म-7 की पूर्ति करवाई जायेगी। जिलों में छूटे हुए मतदाताओं की संख्या का प्रचार-प्रसार करवाया जायेगा। अभियान में राज्य शासन के विभिन्न विभाग, नगरीय निकाय, रेलवे, बीएसएनएल, शैक्षणिक संस्थान, परिवहन, इंडियल ऑयल कार्पोरेशन, बैंक, निजी मोबाइल सेवा प्रदाता, टीवी और एफएम चैनल, सिनेमा हॉल, शापिंग मॉल, कलाकार तथा आईकॉन को भागीदार बनाया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 64 हजार 5 मतदान केन्द्र है। प्रदेश की अनुमानित जनसंख्या लगभग 8 करोड़ एक लाख है, जिसमें मई 2017 की स्थिति में 5 करोड़ एक लाख मतदाता है। इनमें पुरूष 2 करोड़ 63 लाख तथा महिलाएँ 2 करोड़ 38 लाख है। थर्ड जेंडर की संख्या 1169 है। ईपी रेशो 61.78 तथा जेंडर रेशो 908 है। वर्ष 2016 में कुल 13 लाख 15 हजार मतदाता के नाम जोड़े गये। इस साल मई तक 3 लाख 16 हजार नाम जोड़े तथा एक लाख 68 हजार नाम हटाये गये। मतदाता सूची के अनुसार मई माह तक दर्ज 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या एक लाख 18 हजार 765 है जबकि जनगणना-2017 के अनुसार इस आयु वर्ग के युवाओं की संख्या 9 लाख 3 हजार 227 है। इस प्रकार इसमें अंतर 7 लाख 84 हजार 462 है। अभियान द्वारा अंतर की पूर्ति के लिए पुरजोर प्रयास किये जायेंगे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

भोपाल की आजादी

भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बोरासघाट शहीदों के स्मारक स्थल को भव्य स्वरूप दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि भोपाल नगर के विभिन्न स्थानों का नाम शहीदों, सैनानियों, क्रांतिकारियों, समाज सुधारकों के नाम पर रखा जाये। उन्होंने इसके लिये टीम गठित कर नामों का चयन करने के निर्देश दिये हैं। श्री चौहान बोट क्लब में भोपाल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम द्वारा भोपाल की आजादी की 68वीं वर्षगांठ पर किया गया था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विलीनीकरण आंदोलन में शामिल हुये सेनानी श्री कुबेर सिंह सकलेचा और श्री मानकचंद चौबे का सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। भोपाल गान की सीडी का विमोचन किया। श्री चौहान ने भोपालवासियों का आव्हान किया कि वो टीटी नगर को तात्या टोपे नगर के नाम से ही संबोधित करें। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कहा कि जहाँ भी टीटी नगर लिखा है वहाँ तात्या टोपे नगर लिखवाने के लिये नागरिकों से अपील करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जो देश अपने शहीदों का स्मरण नहीं करता, वह अधिक दिन तक बना नहीं रह सकता। उन्होंने बताया कि भोपाल को आजादी देश की आजादी के दो साल बाद मिली। नबाव के दुराग्रह के कारण नबाव से आजादी के लिये भोपाल के लोगों को घनघोर संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने विलीनीकरण के सेनानियों बोरास के शहीदों का उल्लेख करते हुये कहा कि शहीदों की पूजा की जानी चाहिये। शहीदों का निरंतर स्मरण किया जाना चाहिये। भोपाल की वर्षगांठ मनाने के लिये उन्होंने नगर निगम को बधाई दी। नागरिको का आव्हान किया कि वे भारत माता की आजादी को बनाये रखने के लिये अपना सर्वस्व अर्पित करने तैयार रहें। भोपाल सहित प्रदेश और देश को आगे बढ़ाने के लिये नागरिक कर्तव्यों का जिम्मेदारी के साथ पालन करें। उन्होंने नमामि देवी नर्मदे अभियान का उल्लेख करते हुये कहा कि आगामी दो जुलाई को वृक्षारोपण का वृहद कार्यक्रम होगा। भोपालवासी भी पौधे लगाने में सहयोग करें। उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा में प्रदेश के बच्चों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिये सरकार प्रयासरत है। ग्लोबल स्किल समिट का आयोजन किया गया है। इसमें तय किया गया है कि एक वर्ष में एक लाख नया रोजगार सृजित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि बच्चों के शिक्षा के मार्ग में कोई बाधा नहीं आने दी जायेगी। बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश मिलता है। उनके माता-पिता फीस देने में सक्षम नहीं है, तो राज्य सरकार उनकी फीस भरवायेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नागरिकों से अपील की कि वे जाति, मजहब आदि के भेदभाव के बिना भोपाल, प्रदेश, देश को आगे बढ़ाने, भोपाल की विशिष्टता बनाये रखने और शहर की शांति में खलल पैदा करने वालों को अलग-थलग कर देने के लिये संकल्पित हो। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नदिया चले रे चले धारा का गायन भी किया। महापौर श्री आलोक शर्मा कहा कि भोपाल की आजादी की वर्षगांठ प्रति वर्ष मनाई जायेगी। उन्होंने बताया कि भोपाल की आजादी की 68वीं वर्षगांठ के अवसर पर भोपाल दिवस मनाया गया है। उन्होंने कहा कि आजादी के जननायकों, शहीदों की यादों को अमर बनाये रखने के लिये उनका निंरतर स्मरण किया जाता रहेगा। उन्होंने भोपाल की गंगा जमनी तहजीब का जिक्र करते हुये भोपाल की आजादी के संघर्ष में योगदान देने वाले जननायकों का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र भोपाल के द्वारा गणेश वंदना और राष्ट्रीय गीतों पर आधारित नृत्य की प्रस्तुतियाँ दी। पार्श्व गायिका मधुश्री भट्टाचार्य ने भी गीतों की प्रस्तुतियाँ दीं। इस अवसर पर भव्य आतिशबाजी भी हुई। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष भाजपा, सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान, राजस्व मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता, लोक निर्माण मंत्री श्री रामपालसिंह, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार सहकारिता श्री विश्वास सारंग, सांसद श्री आलोक संजर, विधायक श्री सुरेन्द्र नाथ सिंह, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, भोपाल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री ओम यादव, वरिष्ठ पत्रकार श्री महेश श्रीवास्तव, श्री विजयदत्त श्रीधर, विलीनीकरण आंदोलन के जननायकों के परिजन और नगर निगम परिषद के सदस्यगण और बड़ी संख्या में भोपाल के नागरिक उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

ग्लोबल स्किल एण्ड एम्प्लॉयमेंट समिट

‘ग्लोबल स्किल एण्ड एम्प्लॉयमेंट समिट’ में आज ‘पर्यटन क्षेत्र में कौशल विकास एवं रोजगार के अवसर’ पर महत्वपूर्ण और सार्थक विमर्श हुआ। सत्र की विशेषता यह रही कि मुख्‍यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान अचानक इस सत्र में पहुँचे और आम प्रतिभागी की तरह उन्‍होंने अपनी सहभागिता की। सत्र में राज्‍य पर्यटन विकास निगम के अध्‍यक्ष श्री तपन भौमिक, मुख्‍य सचिव श्री बसंत प्रताप सिंह एवं पर्यटन सचिव तथा पर्यटन निगम के एम.डी. श्री हरि रंजन राव सहित आमंत्रित विषय-विशेषज्ञ और प्रतिभागी मौजूद थे। राज्‍य पर्यटन विकास निगम के अध्‍यक्ष श्री तपन भौमिक ने सत्र में कहा कि मध्‍यप्रदेश में पर्यटन के जरिये रोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में सतत् प्रयास किये जा रहे हैं। प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र में व्‍यापक संभावनाएँ हैं। इसी को देखते हुए जल-पर्यटन, होटल प्रबंधन, रेलवे कुली, ऑटो चालक, पर्यटन पुलिस और होम-स्‍टे योजना में विभिन्‍न प्रशिक्षण की व्‍यवस्‍था की गई है। प्रदेश में 23 हजार 700 लोगों को पर्यटन में रोजगार संबंधी प्रशिक्षण दिया गया है। इनमें से तकरीबन 68 फीसदी लोगों को पर्यटन क्षेत्र में रोजगार और शेष को प्रायवेट सेक्‍टर में रोजगार मिला है। प्रदेश में निवेश-मित्र पर्यटन नीति लागू की गई है। जल-पर्यटन के क्षेत्र में नई शुरुआत की गई है। हनुवंतिया में इस साल जल-महोत्‍सव 80 दिन का होगा। श्री भौमिक ने आशा व्‍यक्‍त की कि इस सत्र के उपयोगी विमर्श से पर्यटन क्षेत्र को विस्‍तार मिलेगा। निगम की अपर प्रबंध संचालक सुश्री तन्‍वी सुन्द्रियाल ने 'मध्‍यप्रदेश में पर्यटन परिदृश्‍य'' पर प्रेजेंटेशन में बताया कि पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार में 13 प्रतिशत ग्रोथ की संभावनाएँ हैं। वर्तमान में पर्यटकों और लोगों का ऑनलाइन बुकिंग के प्रति रुचि और रुझान बढ़ा है। प्रदेश में पर्यटन में निवेश की अच्‍छी संभावनाएँ हैं। उन्‍होंने प्रेजेंटेशन में होटल, हॉस्पिटेलिटी, रेस्‍टॉरेंट, टूर एण्‍ड ट्रेवल और विजन 2020 के लक्ष्‍य और उन्‍हें हासिल करने की रणनीति को रेखांकित किया। उन्‍होंने बताया कि प्रदेश में खुलने वाले नए नेशनल इंस्‍टीट्यूट में पर्यटन विषय पर एमबीए का पाठ्यक्रम भी होगा।   महिन्द्रा हॉलिडे एण्ड रिसॉर्ट इंडिया के अध्यक्ष श्री अरुण के. नन्दा ने बताया कि घरेलू पर्यटक प्राय: नजदीकी स्‍थान पर भ्रमण के लिये जाने के इच्‍छुक रहते हैं। इसके लिये मध्‍यप्रदेश के पर्यटन स्‍थल सर्वाधिक उपयुक्‍त हैं। उन्‍होंने कहा कि पर्यटन में रोजगार की काफी गुंजाइश है। अंतर्राष्‍ट्रीय पर्यटन को लेकर भी अच्‍छी खबरें मिल रही हैं। मध्‍यप्रदेश की ‘अतिथि देवो भव:’ की प्राचीन भारतीय परम्‍परा और यहाँ की तहजीब पर्यटकों को आकर्षित करने के लिये पर्याप्‍त है। श्री नन्‍दा ने आर.पी.एल. के जरिये प्रशिक्षण कार्यक्रम में समन्‍वय स्‍थापित करने की जरूरत बताई। इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर के उपाध्यक्ष श्री राजीव मेहरा ने कहा कि देश की अर्थ-व्‍यवस्‍था में पर्यटन की अहम भूमिका है। पर्यटन के जरिये रोजगार में लगभग 10 फीसदी का योगदान है। उन्‍होंने कहा कि ट्रेवल टूरिज्‍म में भी अच्‍छी संभावनाएँ हैं। श्री मेहरा ने पर्यटन को कठिन परिश्रम वाला क्षेत्र बताते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार के लिये आगे आना चाहिए। होटल एण्ड रेस्टॉरेंट एसोसिएशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया के अध्यक्ष श्री सुमित सूरी ने कहा कि मध्‍यप्रदेश में निवेश के क्षेत्र में अनुकूल वातावरण होने से अच्‍छे निवेशक यहाँ जरूर आएँगे। राज्‍य शासन द्वारा रोजगार के क्षेत्र में अच्‍छी संभावनाएँ और अवसर विकसित कर दिये गये हैं। जरूरत इस बात की है कि इन अवसरों का सही ढंग से लाभ उठाया जाये। श्री सूरी ने कहा कि अच्‍छे मेनपॉवर की जरूरत सभी को रहती है और वे ‘ऑन जॉब ट्रेनिंग’ में हर संभव सहयोग को तत्‍पर हैं। उन्‍होंने कहा कि होटल इंडस्‍ट्री एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें अपेक्षाकृत कम पढ़े-लिखे लोगों के लिये भी रोजगार के अवसर हैं। फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन इन इंडिया टूरिज्म एण्ड हॉस्पिटेलिटी के कंसल्‍टेंट सी.ई.ओ. श्री आशीष गुप्‍ता ने अपने प्रेजेंटेशन में मध्‍यप्रदेश में पर्यटन की विशिष्‍ट स्थिति और खूबियों को और अधिक प्रचारित किये जाने की जरूरत बताई। उन्‍होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में मल्‍टी स्किल प्रतिभाओं की भी आवश्‍यकता है। श्री गुप्‍ता ने पे-टीएम, गूगल ट्रेवल, फेसबुक, एक्‍सपीडिया आदि साधनों की चर्चा करते हुए इनके उपयोग पर जोर दिया। पर्यटन सचिव एवं निगम के एमडी श्री हरि रंजन राव ने प्रदेश की पर्यटन की खूबियों की चर्चा करते हुए कहा कि जल-पर्यटन, होम-स्‍टे और Way Side Amenities आदि क्षेत्रों में नए अवसर उपलब्‍ध करवाए गए हैं। श्री राव ने कहा कि प्रदेश के बघेलखण्‍ड विशेषकर सतना के कुक पूरे देश में जाने जाते हैं। वहाँ के कुक देश भर में काम भी कर रहे हैं। प्रारंभ में श्री राव ने विषय प्रवर्तन किया। निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. पी.पी.सिंह एवं श्री ओ.वी.चौधरी ने अतिथियों का स्‍वागत किया और उन्‍हें टूरिज्‍म सिग्‍नेचर स्‍टॉल भेंट किये। प्रश्‍नोत्‍तर सत्र में प्रतिभागियों के प्रश्‍नों के समाधानकारी उत्‍तर दिये गये।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण रेरा

  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 'रेरा' से नगरों का विकास सुनियोजित होगा। उपभोक्ता हितों का संरक्षण होगा। शिकायतों के समाधान की उपयुक्त व्यवस्था होगी। देश में यह व्यवस्था करने में प्रदेश अग्रणी है। श्री चौहान आज भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण रेरा के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण कर रहे थे। कार्यक्रम में राज्य उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष श्री राकेश सक्सेना, मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह, रेरा के सदस्य श्री अनिरुद्ध कपाले, क्रेडाई के प्रतिनिधि, अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अपना घर हर व्यक्ति की जिन्दगी का सपना होता है। वह अपने जीवन भर की कमाई उसमें लगा देता है। कई मामलों में उसे समस्याओं का सामना करना पड़ता है। रेरा के गठन से ऐसी सभी समस्याओं का समाधान हो जायेगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि रेरा उपभोक्ता हितों का संरक्षण करेगा। नगर नियोजन की परेशानियाँ खत्म होगी। उन्होंने रियल स्टेट की वास्तविक समस्याओं के समाधान का भी आश्वासन दिया। बताया कि बिल्डरों के साथ भी चर्चा होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में देश के प्रथम दो नगर मध्यप्रदेश के है। देश के पहले 100 स्वच्छ नगरों में प्रदेश के 22 नगर है। उन्होंने कहा कि प्रक्रियाएँ पारदर्शी हो। नगर स्वच्छ रहे। उनमें शांति रहें। यह सबकी जिम्मेदारी है। स्वच्छ, नियोजित, शांतिपूर्ण शहर, सबको स्नेह और आत्मीयता सरकार की प्राथमिकता है। लेकिन लोगों की जिन्दगी में खलल डालने वाले बर्दाश्त नहीं होंगे। सज्जनों के साथ फूल से कोमल और दुष्टों के साथ वज्र सा कठोर व्यवहार सरकार की नीति रहेगी। शहर की फिजाँ किसी ने खराब़ करने की कोशिश की तो उसे बख्शा नहीं जायेगा। महापौर श्री आलोक शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश पहला राज्य है जिसने विनियामक अधिनियम को लागू किया है। अब नागरिकों की परिसंपत्ति संबंधी समस्याओं का प्रभावी समाधान होगा। अपने घर का जीवन भर का उनका सपना आसानी से साकार होगा। रेरा के अध्यक्ष श्री डिसा ने अधिनियम क्रियान्वयन में प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बताया। उन्होंने कहा कि संस्था प्रतीक चिन्ह बनाने में भी प्रदेश अव्वल है। कहा कि प्रतीक में रोमन और देवनागरी दोनों लिपियों में नाम शामिल है। प्रतीक, संस्था के प्रमुख तीन उद्देश्य को भी संरक्षित करता है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही अधिनियम के स्टेक होल्डरों की कान्फ्रेंस भी की जायेगी। आभार प्रदर्शन रेरा सदस्य श्री दिनेश नायक ने किया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraj singh

सीहोर अहमदपुर में ग्रामोदय से भारत उदय अभियान के समापन पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में कोई भी भूखा नहीं रहेगा। सभी गरीबों को सब्सिडी से अनाज उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ गरीबों को मकान बनाने के लिए पैसा दिया जाएगा, प्रदेश की धरती पर कोई बिना मकान के नहीं रहेगा। इसका पैसा सीधे खाते में डाला जाएगा। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है। सीएम ने कहा प्रदेश हर गरीब के लिए रोटी, कपड़ा और मकान देंगे। आज 1 रुपये किलो गेहूं, चावल और नमक 5.5 करोड़ लोगों को दिया जा रहा है। जो लोग सक्षम हैं वे मिल रही सब्सिडी को छोड़ने के लिए खुद आगे आए, जिससे गरीबों का भला हो सके। सीएम ने कहा कि खेती को फायदे का धंधा बनाना है, नदियों को जोड़कर खेती को लाभ का धंधा बनाएंगे। प्रदेश में लड़कियों के लिए कई स्कीम लागू की गई है। ग्राम पंचायतों को विकास के लिए करोड़ों की राशि दी जा रही है। अब गांवो में बैठकर ही ग्रामीणों की समस्या का निवारण किया जाएगा। हमने हर पंचायत में तय किया है कि एक तालाब तो होगा। आप गांव वाले विकास के जो काम तय कर देंगे, सरकार व ग्राम पंचायत वही काम करेंगे। सभी गांवों में सीसी रोड और पक्की नालियां बनाएंगे। प्रदेश में सात हजार पंचायतें और सहित 5 और जिले खुले में शौच से मुक्त हो चुके हैं। ग्राम पंचायतों को एक करोड़ रुपए से एक लाख रुपए तक की राशि मिल रही है। गरीबों और किसानों का कल्याण हमारा लक्ष्य है। सीएम ने कहा कोई भी गरीब बिना मकान के नहीं रहेगा, 2011 तक सभी आवासहीन को मकान बनाकर दिए जाएंगे। बिजली विभाग और वन विभाग को छोड़कर बाकी के सभी विभागों में 35 प्रतिशत नौकरी महिलाओं के देंगे। उन्होंने कहा 3 लाख बच्चों को रोजगार देंगे और 7 लाख बच्चों को कौशल विकास के अंतर्गत ट्रेंड करेंगे। 2 लाख की सम्मान निधि अच्छा काम करने वाले सरपंच को दी जाएगी इसी तरह 1 के लाख की 2 राशि दूसरे नंबर पर आने वाले 2 सरपंचों को दी जाएगी। सीएम ने कहा कि 91 हजार 300 किमी सड़क बनने का लक्ष्य था, 80 हजार किमी की सड़क बना चुके हैं, जो पूरे देश मे रिकार्ड है। फलदार पेड़ लगने पर सरकार 5 हजार की राशि देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के ग्रामो को नंबर 1 बना देंगे। 2 जुलाई को नर्मदा पर पेड़ लगना है ये काम मे अकेले नहीं कर सकता हूं, आप सभी का सहयोग चाहिए।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

सीहोर जिले के आदिवासी ग्राम

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के प्रवास के दौरान दो लघु सिंचाई परियोजना को स्वीकृत किया। नसरूल्लागंज विकास खंड के ग्राम महादेव बेदरा में उन्नीस करोड़ तीस लाख रू. लागत की इस परीयोजना के पूरा होने पर 1200 एकड़ में सिचाई होगी। इसी प्रकार अमीरगंज तालाब से सिंचाई परियोजना को भी स्वीकृत कर तत्काल कार्य आंरभ करने के निर्देष सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दिये। ग्यारह करोड़ पैंसठ लाख रू. लागत की इस सिंचाई परियोजना में करीब 750 एकड़ क्षेत्र में सिंचाई हो सकेगी। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दोनों सिंचाई योजनाओं की मांग ग्रामीणों द्वारा काफी लम्बे समय से की जा रही थी। जनता से बातचीत करते हुए श्री चौहान ने कहा कि पलास पानी और पातल पर्ट तलाई योजनाओं का ससर्वे कराया जा रहा है। उन्होनें सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये स्वीकृत योजनाओं का निर्माण कार्य शीध्र शुरू हो ताकि किसान के खेत तक पानी जल्द पहुँचे। जो गॉव रह गये है, उनमें भी जल्द ही सिंचाई सुविधा पहॅुचाने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ग्राम अमीरगंज भैसान में आयोजित किसान सम्मेलन में कहा कि आगामी 1 जून को भोपाल में ग्लोबल स्किल डवलापमेंट समिट आयोजित की जाएगी। जिसमें युवाओं को तकनीकी क्षेत्र में रोजगार देने वाली बडी बडी कम्पनीयों के प्रतिनिधि आकर प्रदेश के युवाओ को आत्म निर्भर बनाने हेतु रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर चर्चा करेंगें। तथा युवाओं का मार्गदर्शन देंगें। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नर्मदा तट पर 2 जुलाई को करोड़ों पौधे रोपित किये जाएगें। उन्होने स्थानीय ग्रामीणो से अपील की कि वे भी वृक्षा रोपण महाअभियान में पौधरोपण कर अपनी भागीदारी दें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर लोक स्वास्थ यांत्रिक विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि नसरूल्लागंज क्षेत्र के जिन गॉव मे पेय जल समस्या हो वहॉ पानी कि टंकी बनवाने कि व्यवस्था करें ताकी नर्मदा का जल गॉव गॉव मे पाईप लाईन के माध्यम से घर घर तक पहुँचाने की व्यवस्था की जा सके। उन्होने आमीर गंज में हायर सेंकडरी स्कूल, पशुचिकित्सलय, यात्री प्रतिक्षालय, व स्टीट लाईट स्वीकृत करने की घोषण भी कि। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर कहा कि किसी को भी आवास हीन व भूमि हीन नही रहने दिया जायेगा। हर गरीब परीवार के लिये आवासीय भूमि और भवन कि व्यवस्था सरकार कर रही है उन्होन कहा कि खेती को लाभ का घंधा बनाने और अगले 5 बर्षो में किसानो की आय दुगनी करने के लिये सरकार प्रयास कर रही है। उन्होने कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से कहा कि नसरूलागंज क्षेत्र के आदिवासी बहुल गॉवो मे कृषि उत्पादन व आय बढाने के लिये अलग से विशेष योजना तैयार करें। गत दिवस क्षेत्र के ग्राम मोगराखेडा में जिन 3 आदिवासी जयराम वारेला, कीर्तिसिंह बारेला, और भारत सिंह के घर जल गये थे उन्हे एक लाख चार हजार रू. राहत राषि के चेक प्रदान किये उन्होने बालिका कु. रिंकी व प्रतिभा के लाडली लक्ष्मी योजना के तहत प्रमाण पत्र प्रदान किये। कार्यक्रम में मार्कफेड अध्यक्ष श्री रमाकांत भार्गव, वन विकास निगम अध्यक्ष श्री गुरू प्रसाद शर्मार्, वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह राजपूत, म.प्र. बाल आयोग सदस्य श्रीमती निर्मला, बारेला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला मरेठा जन प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारियों सहित बडी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। इसके पूर्व मुख्यमंत्री ग्राम आमाडोह मे आयोजित किसान सम्मेलन भी शामिल हुए।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

ऋषि पंचमी

आदिगुरु शंकराचार्य की भव्य प्रतिमा के लिए धातु संग्रहण अभियान का शुभारंभ 26 अगस्त ऋषि पंचमी के दिन होगा। आदिगुरु के मध्यप्रदेश स्थित स्मृति स्थलों से संग्रहण यात्राएँ प्रारंभ होगी। सभी यात्राएँ ओंकारेश्वर में मिलेगी। सर्वसम्मत से यह निर्णय आज मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में संतों की विमर्श-सभा में लिया गया। विमर्श-सभा जनजातीय संग्रहालय के सभागार में की गयी। इस अवसर पर चिन्मयानंद मिशन के स्वामी प्रबोधानन्द सरस्वती, स्वामी विष्णुदत्त जी बौरासी, स्वामी राघवेन्द्रदत्त जी महाराज, लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह और संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री सुरेन्द्र पटवा भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य सरकार आदिगुरु शंकराचार्य का दर्शन जन-जन तक पहुँचाने और उनकी विशाल प्रतिमा स्थापना द्वारा सन्‍मार्ग पर चलने के लिये प्रेरित करने का प्रयास कर रही है। भारत को सांस्कृतिक रूप से एक करने का काम आदिगुरु शंकराचार्य ने किया है। आदिगुरु ने देश की चारों दिशाओं को ऐसे तार से जोड़ा, जिससे देश बिखर नहीं पाये। टूट नहीं सके। उन्होंने कहा कि आज भारत का जो स्वरूप है उसके लिये, देश आदिगुरु का ऋणी है। उन्होंने कहा कि भौतिकता की अग्नि में दग्ध मानवता को शांति का दिग्दर्शन आदिगुरु शंकराचार्य का दर्शन कराएगा। आदिगुरु ने मनुष्य को पूर्णता का आभास करवाया। सब में एक ही चेतना है, इसका अहसास हो जाये तो सारे राग, द्वेष खत्म हो जाएंगे। सारा द्वंद और उथल-पुथल समाप्त हो जायेगा और सारी दुनिया एक परिवार बन जायेगी। मुख्यमंत्री ने उनके अनुरोध पर आचार्य सभा द्वारा अभियान का दायित्व स्वीकारने के लिये संतों का आभार ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि संत समाज की अगुआई में अभियान ऐसा अदभुत प्रसंग बनेगा, जो प्रदेश के वातावरण को रचनात्मक आध्यात्मिकता से भर देगा। उन्होंने संतों को आगामी दो जुलाई को 6 करोड़ पौधे रोपित करने की जानकारी दी और उन्हें आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि विकास, निर्माण कार्यों के साथ ही पर्यावरण रक्षा भी सरकार का दायित्व है। राज्य सरकार इसी भाव से काम कर रही है। राज्य में रेत के लिये नदियों का उपयोग नहीं होने दिया जाएगा। पर्याप्त चिंतन के बाद वैज्ञानिक उत्खनन की व्यवस्था की जायेगी। वर्तमान बोली लगाकर उत्खनन के मॉडल को बदला जायेगा। उत्खनन महिलाओं युवाओं के स्व-सहायता समूह मानव श्रम से करेंगे। रेत की बिक्री पर सरकार का नियंत्रण होगा। रेत के व्यापार से होने वाला मुनाफा गरीब की झोपड़ी में जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के क्रियान्वयन में प्रदेश अग्रणी है। स्वच्छता अभियान में देश के पहले दो स्वच्छ नगर राज्य के हैं। देश के कुल 100 में से 22 स्वच्छ नगर मध्यप्रदेश के हैं। नगरीय विकास योजनाओं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में भी अग्रणी है। देश के अन्न भंडारों को भरने में भी राज्य पंजाब, हरियाणा से आगे निकल रहा है। ग्रामीण विकास में भी बेहतर काम हो रहा है। विमर्श सभा में महामंडलेश्वर जगदगुरु स्वामी अवधेशानंद गिरि ने कहा कि आदिगुरु ने देहधर्म की नहीं आत्मा की बात की है। मध्यप्रदेश की धरती ने ही बालक शंकर को आदिगुरु शंकराचार्य बनाया है। उन्होंने कहा कि ओंकारेश्वर वैदिक विद्या का केन्द्र बने। यहाँ पर कार्यशालाएँ व्याख्यान मालाएँ आयोजित हो। उन्होंने कहा कि नीर से ही नारायण है। नदी संरक्षण का कई सौ सालों से नर्मदा सेवा यात्रा जैसा कोई अभियान और उपक्रम नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की पहल का अन्य प्रदेशों में भी अनुसरण, अनुगमन हो। राज्य की आध्यात्मिक तरंगें, ओज, ऊर्जा पूरे देश के लिये कल्याणकारी हो। आचार्य सभा के संयोजक स्वामी परमानन्द सरस्वती ने कहा कि आदिगुरु ने धर्म-संस्कृति और आध्यात्मिकता को उजागर करने का कार्य किया। उसी अनुरूप ओंकारेश्वर को नई पहचान दी जाये। वह अनुसंधानात्मक ज्ञान का केन्द्र बने जो हिन्दू धर्म की भ्रांतियों को दूर करने के अनुरूप हो। धर्म की रक्षा करें। आचार्य सभा संगठित हिन्दू चेतना को विकसित करने के लिये तत्पर है। स्वामी हरिहरानंद ने कहा कि वे भारतीय संस्कृति के पुनरुद्धार के राज्य सरकार के प्रयासों से अभिभूत है। नर्मदा सेवा यात्रा सत्य-कर्त्तव्य निर्वहन का अनुकरणीय प्रयास है। स्वामी अखिलेश्वरानन्द ने अभियान संचालन के लिये संगठनात्मक स्वरूप को जिला, संभाग और राज्य स्तर पर संयोजित किये जाने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर एक मार्गदर्शक मंडल बनाया जाये। प्रमुख सचिव संस्कृति श्री मनोज श्रीवास्तव ने परियोजना की जानकारी दी। अभियान सांस्कृतिक एकता का जन-आंदोलन है। उन्होंने बताया कि आदिगुरु शंकराचार्य की जन-सहयोग से प्रतिमा निर्माण दुनिया में अपनी तरह का पहला कार्य होगा। दुनिया में किसी भी दार्शनिक की प्रतिमा जन-सहयोग से निर्मित नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश से आदिगुरू शंकराचार्य की स्मृतियां जुड़ी हैं। अभियान में जन-जागृति यात्राएँ इन्हीं स्थानों से शुरू की जायेगी। विमर्श के दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान एवं अतिथियों ने अभियान गीत की सी.डी. और चतुर्मठ खेल का लोकार्पण किया। डॉ. संजय द्विवेदी ने आदिगुरु की रचना गुरुपादष्टम का गायन किया। श्री महेश श्रीवास्तव रचित अभियान गीत का समूह गायन भी हुआ।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

सेलानी में  एक और जल-पर्यटन स्थल

मध्यप्रदेश में प्रसिद्ध पर्यटन एवं धार्मिक स्थल ओंकारेश्वर के नजदीक सेलानी नामक स्थल पर एक और जल-पर्यटन स्थल ने आकार लिया है। खण्डवा जिले के हनुवंतिया में विकसित वॉटर टूरिज्म कॉम्पलेक्स की तर्ज पर निर्मित किये गये इस जल-पर्यटन केन्द्र पर बोट क्लब सहित क्रूज, जलपरी, मोटर बोट और वाटर स्पोर्टस आदि की सुविधाएँ उपलब्ध करवायी जायेंगी। इस प्रकार एक निर्जन एवं पहुँच से दूर इस स्थान पर पर्यटकों को ठहरने एवं जल-क्रीड़ा गतिविधियों का लुत्फ उठाने सहित कोलाहल से दूर एक शांत और निर्मल नीर से भरे मनोरम स्थल पर अपना कुछ वक्त बिताने की सहूलियत मिलने लगेगी। ओंकारेश्वर के नजदीक पर्यटन निगम द्वारा विकसित सेलानी टापू रिसॉर्ट की शुरूआत आज 24 मई से हो गई है।  मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा लगभग तीन एकड़ क्षेत्र पर यह पर्यटन केन्द्र विकसित करने की योजना तैयार कर उसे मूर्त स्वरूप दिया गया है। सेलानी चहुँओर से पानी से घिरे एक टापू के रूप में स्थित है। नजदीक ही ओंकारेश्वर बाँध परियोजना है। परियोजना के समीप होने से इस स्थान पर भरे जल का स्तर वर्षाकाल में भी न तो बढ़ता है और न ही उसके बाद कभी कम होता है। यह टापू चारों ओर से ढलाननुमा बसा हुआ है और यहाँ पर जंगली पेड़ कस्टार, काड़ाकूड़ा, मोहिनी, बियालकड़ी, दही-कड़ी और धावड़ा तथा सागौन की दुर्लभ प्रजाति के पेड़ हैं। छोटी कावेरी एवं पुण्य सलिला नर्मदा का संगम स्थल भी पास में ही है। राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा तकरीबन 15 करोड़ रुपये लागत से यहाँ सर्व-सुविधायुक्त कॉटेज, प्रथम तल पर स्थित कॉटेज पर जाने के लिये पाथ-वे, केम्प फायर, मुख्य प्रवेश द्वार, रिसेप्शन, रेस्टॉरेंट, बोट-क्लब, कॉन्फ्रेंस हॉल, नेचुरल ट्रेल, बर्ड-वाचिंग तथा वॉच-टॉवर आदि का निर्माण किया गया है। यहाँ चार अलग-अलग ब्लॉक में 22 कॉटेज एवं एक सर्व-सुविधायुक्त सुईट बनाये गये हैं। हरेक कॉटेज के पास मिनी गार्डन भी रहेगा। कॉटेज की डिजाइन इस प्रकार बनायी गयी है, जिससे कि यहाँ बैठकर ही दूर तलक भरे हुए निर्मल नीर का आनंद उठाया जा सकता है। कॉटेज की बालकनी में बैठकर पर्यटक घने जंगल, पानी और दुर्लभ प्रजाति के पक्षियों को निहार सकेंगे। आस-पास के जंगल में मुख्य रूप से हिरण, जंगली सुअर, तेंदुआ आदि वन्य-प्राणी भी स्वच्छंद विचरण करते हैं। कॉटेज के निर्माण में सागौन की लकड़ी का उपयोग किया गया है। परिसर में लैण्ड-स्केपिंग का काम किया जाकर फर्श पर सेंड स्टोन लगायी गयी है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

नर्मदा सेवा मिशन

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि नर्मदा सेवा मिशन की कार्ययोजना के क्रियान्वयन की समीक्षा हर माह करें। साथ ही इसकी प्रगति की जानकारी मुख्यमंत्री डेस्क बोर्ड पर डालें। नर्मदा सेवा मिशन के तहत एक साल में जितने काम होंगे उनका रिपोर्ट कार्ड जनता को 15 मई 2018 को प्रस्तुत किया जायेगा। प्रदेश में विश्व पर्यावरण दिवस आगामी 5 से 15 जून तक पेड़ लगाओ यात्राएं निकाली जायेंगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज यहाँ मंत्रालय में नर्मदा सेवा मिशन की बैठक ले रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने संबंधित विभाग के मंत्रियों तथा वरिष्ठ अधिकारियों को नर्मदा सेवा मिशन की कार्ययोजना की प्रतियाँ सौंपी। बैठक में मंत्रिमंडल के सदस्य तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अमरकंटक में नर्मदा सेवा मिशन की कार्ययोजना नर्मदा प्रवाह का विमोचन किया था। इसके बाद से वे नर्मदा सेवा यात्रा को जनआंदोलन से बदलाव के रूप में सब जगह उल्लेख कर रहे हैं। अब इस कार्ययोजना को क्रियान्वित करने की चुनौती हम सबकी है। नर्मदा सेवा मिशन नदी के संरक्षण और पर्यावरण को बचाने का दुनिया में उदाहरण बनेगा। सभी मंत्री अपने-अपने विभाग में नर्मदा सेवा मिशन के तहत हर माह क्रियान्वित कार्यों की समीक्षा करें। नर्मदा के तटों पर पेड़ लगाने के लिए पंजीयन की वेबसाईट आगामी 24 मई को लाँच होगी। मिशन के तहत नर्मदा के दोनों तटों पर छह करोड़ पौधे लगाये जायेंगे। इसके लिये तैयारियों की कार्ययोजना वन, ग्रामीण विकास और नगरीय प्रशासन विभाग ने तैयार की है। आगामी 31 मई को भोपाल में होने वाली कार्यशाला में सभी जिलों के कलेक्टर अपने-अपने जिले में होने वाले वृक्षारोपण के नक्शा के साथ आयेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पौधे लगाने के लिए गड्ढ़े खोदने का काम और पौधों की उपलब्धता पहले से सुनिश्चित की जाये। पेड़ लगाने के लिये जन-जागरण करने के लिये सभी जिलों में पेड़ लगाओं यात्राएँ निकाली जायेंगी। इनमें आमजन पेड़ लगाने के लिये संकल्प पत्र भरेंगे। आगामी 20 जून तक तय हो जायेगा कि कौन व्यक्ति कहाँ पर पेड़ लगायेगा। पेड़ लगाने के बाद पेड़ों की रक्षा के पौधरक्षक नियुक्त किये जायेंगे और आवश्यक सुविधाएँ दी जायेंगी। उन्होंने कहा कि आगामी एक जुलाई को सेटेलाईट इमेजिंग से देखा जायेगा कि नर्मदा के तटों पर वृक्षारोपण की क्या तैयारियाँ हैं। आगामी दो जुलाई को वृक्षारोपण किया जायेगा तथा फिर तीन जुलाई को नर्मदा तटों की सेटेलाईट इमेजिंग से देखा जायेगा कि कितने पेड़ लगायें। एक साल बाद फिर से पूरे क्षेत्र की सेटेलाईट इमेजिंग की जायेगी। वृक्षों का अधिक से अधिक सरवाईवल रेट रखने की कोशिश की जायेगी। उन्होंने कहा कि पौधे की आपूर्ति की बेहतर योजना बनाई जाये। इस अभियान में दो जुलाई को आमजनों, विद्यार्थियों, विभिन्न संगठनों के साथ शासकीय अधिकारी-कर्मचारी भी वृक्षारोपण करें। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, वन विभाग, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग और नगरीय प्रशासन एवं विकास‍विभाग द्वारा वृक्षारोपण की तैयारियों की जानकारी दी गई। बताया गया कि प्रदेश के प्रत्येक ग्राम में कम से कम 400 वृक्ष लगाने की योजना बनाई गई है। प्रत्येक 200 पौधों पर एक पौधरक्षक नियुक्त किया जायेगा, जो पौधों की देखभाल और सुरक्षा करेगा। पौधरक्षकों को वन विभाग द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा। वन विभाग पौधों की आपूर्ति करेगा। किस संभाग में किस तरह के पौधों की आवश्यकता है इसका ध्यान रखा जायेगा। उद्यानिकी विभाग द्वारा किसानों के खेतों में 40 लाख पौधे लगाये जायेंगे। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा नर्मदा तटों के 43 शहरों में वृक्षारोपण जनभागीदारी से कराया जायेगा। कृषि विभाग द्वारा किसानों के खेतों की मेढ़ों पर एक करोड़ पौधे लगाये जायेंगे। बैठक में बताया गया कि भोपाल में आगामी एक जून को ग्लोबल स्किल समिट आयोजित की जायेगी। इसमें अलग-अलग मुद्दों पर छह सेमिनार होंगे। इसमें इंटेशन टू इम्पलॉय तथा इंटेंशन टू स्किल के लिये अगले तीन सालों में ढ़ाई-ढ़ाई लाख का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह रोजगार सृजन की महत्वपूर्ण योजना है। आदि शंकराचार्य प्रतिमा के लिये धातु संग्रहण अभियान बताया गया‍कि प्रदेश में आदि शंकराचार्य की 108 फीट ऊँची प्रतिमा के निर्माण के लिये धातु संग्रहण का अभियान आगामी 15 जून से 15 जुलाई तक चलेगा। यह प्रतिमा ओंकारेश्वर में स्थापित होगी। इसके पहले भोपाल में 25 मई को संत सभा का आयोजन किया जायेगा। प्रदेश में आदि शंकराचार्य से जुड़े पाँच स्थान ओंकारेश्वर, मंडलेश्वर, पंचमठा, उज्जैन और अमरकंटक से पाँच यात्राएँ निकाली जायेंगी। यात्रा के प्रत्येक दिन संवाद सभाएं आयोजित होंगी। इसके अलावा विकासखण्ड स्तर पर उपयात्राएँ भी निकाली जायेंगी। संवाद सभाओं में आदि शंकराचार्य के जीवन दर्शन और प्रतिमा स्थापना के बारे में जानकारी दी जायेगी तथा धातु संग्रह किया जायेगा। प्रत्येक जिले में धातु भंडारण केन्द्र भी बनाये जायेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सभी मंत्री प्रत्येक सोमवार और मंगलवार को भोपाल में रहें। हर सोमवार को वे अपने-अपने विभाग की समीक्षा करें तथा लक्ष्य पूर्ति करायें। साथ ही अपने विभाग की प्रगति की जानकारी मुख्यमंत्री डेस्क बोर्ड पर उपलब्ध करायें।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

da

भोपाल में सीएम शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश में तीन नई सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी दे दी गई। मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में तीन नई सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इसी के साथ आदिम जाति कल्याण विभाग का नाम बदलकर जनजातीय कार्य मंत्रालय रखा गया है। कैबिनेट ने जबलपुर उच्च न्यायालय के लिए 6 प‍दों को मंजूरी दी गई है। शासकीय कर्मियों का डीए 7 प्रतिशत से घटाकर 4 प्रतिशत किया गया है। नक्सली ऑपरेशन में शहीद परिवारों को पेंशन दी जाएगी। शहीदों के परिजनों को समय-समय पर बढ़ने वाला डीएम मिलेगा। अतिरिक्त प्रभार वाले कर्मचारियों को अतिरिक्त भत्ता मिलेगा। प्रदेश में तीन निजी विश्वविद्यालय खुलेंगे। तीन सिंचाई परियोजनाएं जिन्हें कैबिनेट में स्वीकृति मिली -बीना संयुक्त सिंचाई तथा बहुउद्देशीय परियोजना। आंवलिया मध्यम सिंचाई परियोजना, इस परियोजना से खंडवा जिले के 31 गांव को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। हिरवार सूक्ष्म सिंचाई नहर परियोजना।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

लालसिंह आर्य

    भोपाल में राज्यमंत्री लालसिंह आर्य के इस्तीफे की मांग को लेकर नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह सीएम हाउस के बाहर धरना देने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता मौजूद थे जो विधायक की हत्या के आरोपी मंत्री आर्य के इस्तीफे की मां कर रहे थे। कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। सीएम हाउस के सामने बैठने के बाद अजय सिंह ने कहा कि जब कोर्ट ने लालसिंह आर्य को आरोपी बताया है तो उसके बाद वे कैसे मंत्री पद पर रह सकते हैं। सीएम को तुरंत उन्हें मंत्रीपद से हटाना चाहिए।इसके बाद पुलिस ने अजय सिंह, आरिफ अकील और डॉ गोविंद सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गोहद से कांग्रेस विधायक माखनलाल जाटव की 13 अप्रैल 2009 को छरेंटा गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के वक्त विधायक जाटव तब लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ. भागीरथ प्रसाद की चुनावी सभा के बाद आकर अपनी बोलेरो में बैठे थे। इसी दौरान उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तब हत्या के बाद ही डॉ. प्रसाद ने पुलिस को दिए बयान में लाल सिंह आर्य और अशोक अर्गल पर हत्याकांड के लिए फंडिंग करने का शक जाहिर कर आरोप लगाया था। साथ ही यह भी कहा था कि माखनलाल की हत्या से भाजपा और लाल सिंह आर्य को फायदा हो सकता है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

ई-गवर्नेंस

मुख्यमंत्री  चौहान द्वारा दस बड़ी निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 'प्रगति' ऑनलाइन कार्यक्रम में वीडियों कान्फ्रेंस के माध्यम से प्रगतिरत 10 बड़ी परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण, जल संसाधन, तकनीकी शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, वाणिज्य, उद्योग एवं रोजगार, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और राजस्व विभाग के कार्यों की परियोजनावार जानकारी ली। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री बी.पी.सिंह भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि परियोजनाएँ समय-सीमा में पूरी हों। उनकी नियमित मॉनीटरिंग की जाये। विलंब करने वाली एजेंसियों के खिलाफ दण्ड के प्रावधान किये जायें। निर्माण से संबद्ध काम भी समानांतर किये जायें। उन्होंने जल प्रदाय योजनाओं के निर्माण से प्रभावित सड़कों को वर्षा ऋतु से पहले अनिवार्यत: दुरूस्त करवाने के निर्देश दिये। कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की 230 करोड़ रूपये से अधिक लागत की मरदानपुर ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना जिला सीहोर, 155 करोड़ रूपये से अधिक की उदयपुरा ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना जिला रायसेन की समीक्षा की। तकनीकी शिक्षा विभाग के नौगाँव छतरपुर में 20 करोड़ रूपये से अधिक लागत के निर्माणाधीन इंजीनियरिंग कॉलेज निर्माण की जानकारी ली। चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत 175 करोड़ रूपये से अधिक लागत की चिकित्सा महाविद्यालय खण्डवा की अद्यतन प्रगति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री को बताया गया कि वर्ष 2018 जनवरी तक परियोजना का काम पूरा हो जायेगा। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा छतरपुर में 32 करोड़ रूपये से अधिक लागत के 300 बिस्तर वाले अस्पताल निर्माण प्रगति की समीक्षा में बताया गया कि निर्माण कार्य इस वर्ष के अंत तक पूरा हो जायेगा। नगरीय विकास तथा आवास विभाग द्वारा बताया गया कि पुनर्घत्वीकरण योजना में रीवा में 18 करोड़ रूपये से अधिक लागत के ऑडिटोरियम एवं उपकुलपति निवास निर्माण का काम समय-सीमा में पूरा हो जायेगा। मुख्यमंत्री को समीक्षा के दौरान जल संसाधन की वृहद परियोजना बानसुजारा के बारे में बताया गया कि 1768 करोड़ रूपये से अधिक लागत की योजना से 186 गाँवों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हो जायेगी। राजस्व विभाग की ई-भूलेख योजना की समीक्षा में बताया गया कि 32 जिलों की 210 तहसीलों में योजना लागू हो गई है। एप्लीकेशन से प्रतिलिपियों का वितरण किया जा रहा है। कुल 10 करोड़ 41 लाख रूपये का राजस्व अर्जित हुआ है। कुल 17 में से 9 मॉड्यूल पूरे हो गये है, शेष का जून अंत तक पूरा हो जाना अनुमानित है। प्रगति ऑनलाइन में वाणिज्य, उद्योग एवं रोजगार विभाग द्वारा विक्रम उद्योगपुरी लिमिटेड नरवर, उज्जैन में 442 हेक्टेयर क्षेत्र में बुनियादी ढाँचे के विकास का काम किया जा रहा है। वर्ष 2018 के अंत तक इसका पूरा हो जाना अनुमानित है। इसमें ऑटो कंपोनेंट, आई.टी., इंजीनियरिंग सर्विसेज एनर्जी हब, मेडिकल हब, इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग हब विकसित करने का लक्ष्य है। बताया गया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा चंबल एक्सप्रेस-वे का निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 552 पर पाली के समीप से शुरू होगा। परियोजना के लिये लगभग 2500 हेक्टेयर भूमि में से 80 प्रतिशत से अधिक शासकीय भूमि उपलब्ध है  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

रेत खनन पर प्रतिबंध

  भोपाल में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार सुबह नर्मदा सेवा मिशन की कार्ययोजना को लेकर बुलाई गई पत्रकारवार्ता में नर्मदा में रेत खनन करने पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। यह आज से ही लागू किया गया है। किसी भी मशीन से नर्मदा में खुदाई नहीं की जाएगी। सीएम ने कहा कि खनिज मंत्री राजेंद्र शुक्ल की अध्यक्षता में इसके लिए एक कमेटी बनाई गई है। आईआईटी खड़गपुर की रिपोर्ट आने तक खनन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। बाकी नदियों में नियमानुसार रेत खनन किया जा सकेगा। इसी के साथ पत्थर से रेत बनाने वालों पर तीन साल तक रायल्टी नहीं लगेगी। उन्होंने कहा कि राज्यमंत्री लाल सिंह आर्य के मामले में पार्टी ने अपना रुख साफ कर दिया है। मंत्री ज्ञान सिंह आर्य का इस्तीफा हो रहा है। सीएम ने कहा कि पांच जून को विश्व पयार्वरण दिवस के लिए अभियान चलेगा। नर्मदा के केचमेंट एरिया में 6 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। नदियों से रेत उत्खनन में मशीनों के उपयोग पर प्रतिबंध राज्य शासन ने नदियो से रेत उत्खनन में मशीनों के उपयोग को प्रतिबंधित किया है। खनिज साधन विभाग द्वारा आज इस संबंध में आदेश जारी किया गया। जिसमें लेख है कि भारत सरकार के वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की व्यवस्था अनुसार रेत खदान संचालन के लिये स्टेट एनवायरमेंट इम्पेक्ट असैसमेंट अथारिटी (सिया) अथवा डिस्ट्र‍क्टि एनवायरमेंट इम्पेक्ट असैसमेंट अथारिटी (डिया) द्वारा पर्यावरणीय अनुमति प्रदान की जाती है। पर्यावरणीय अनुमति में शर्त होती है कि रेत खनन मानव श्रम से किया जाये, जिसमें मशीनों से रेत उत्खनन पर पूर्णत: प्रतिबंध है। राज्य शासन ने समस्त जिला कलेक्टर को निर्णय का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 शिवराज निकालेंगे आदिवासी अधिकार यात्रा

तीन हजार किलोमीटर से अधिक लंबी और 148 दिन चली ऐतिहासिक नर्मदा यात्रा के पूर्ण जाने के बाद अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आदिवासी अधिकार यात्रा पर निकलने की तैयारी में हैं। इस यात्रा का रोड मैप तैयार हो रहा है। इस यात्रा के दौरान आदिवासी सीएम 47 आदिवासी विधानसभा सीटों में तो जाएंगे ही, वे उन क्षेत्रों में भी जाएंगे जो आदिवासी भले ही न हो पर जहां आदिवासी मतदाता निर्णायक स्थिति रखते हैं। भाजपा के चरैवेती के मूलमंत्र पर चलने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह लगातार प्रदेश में सक्रिय रहते हैं। पांच महीने की नर्मदा यात्रा के बाद अब उन्होंने संगठन नेताओं से चर्चा के बाद आदिवासी अधिकार यात्रा पर निकलने का प्लान तैयार किया है। यह यात्रा जुलाई माह में शुरू हो सकती है। एक महीने तक चलने वाली इस यात्रा में सीएम आदिवासियों से सीधे रूबरू होंगे और उनसे चर्चा कर यह जानेंगे कि उन्हें प्रदेश सरकार द्वारा इस वर्ग के लिए चलाई जा रही योजनाओं का कितना लाभ मिल रहा है। सूत्रों की माने तो समाधान आनलाइन के बाद सीएम ने अफसरों को निर्देश भी दिए थे कि आदिवासी क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं के लाभ की वे समीक्षा करें। उन्होंने यह भी कहा था कि जिन क्षेत्रों में आदिवासियों को वन अधिकार के पट्टे नहीं मिले हैं, उन्हें चिन्हित कर जल्द ही उन्हें पट्टे दिए जाएं।  नर्मदा यात्रा में कवर हुई 100 विधानसभा सीटें इधर चुनावी तैयारियों में लगे संगठन ने नर्मदा सेवा यात्रा के राजनीतिक फायदे का आंकलन शुरू कर दिया है।  संगठन महामंत्री रामलाल को संगठन नेताओं ने नर्मदा यात्रा के दौरान मिले अपार जनसमर्थन के बारे में बताते हुए कहा कि सीएम की इस यात्रा के दौरान सौ विधानसभा सीटें कवर हो चुकी है। यहां माहौल पार्टी के लिए बेहद सकारात्मक है। 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

अनिल दवे का बांद्राभान में अंतिम संस्कार

दवे के अभियान नर्मदा समग्र को अपनाएगी शिवराज  सरकार केंद्रीय मंत्री अनिल माधव दवे आज रेवा तट पर पंचतत्व में विलीन हो गए। उनकी इच्छा के मुताबिक वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बांद्राभान में उनका अंतिम संस्कार किया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार चौहान ने यहां पौध रोपण किया। श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि स्व. अनिल दवे ने नर्मदा समग्र और नर्मदा संरक्षण को लेकर जो भी अभियान और काम शुरू किए हैं, उन्हें पूरा करना उनकी जिम्मेदारी है। उनकी पर्यावरण की चिंता को सरकार अभियान के रूप में लेगी। शिवराज ने कहा कि स्व. दवे का मिशन आगे भी चलता रहेगा। उनका नर्मदा समग्र का काम आगे बढ़ेगा। उन्होंने नर्मदा समग्र और मैंने नर्मदा सेवा यात्रा के लिए काम किया है। यह नर्मदा मैया को लेकर मेरी और उनकी समानता है। बांद्राभान में हर दो साल में लगने वाले नदी महोत्सव को सरकार चलाती रहेगी। स्व. दवे की पर्यावरण की चिंता को सरकार अभियान के तौर पर लेगी।  उन्हें सशस्त्रबल ने सलामी भी दी। दवे का कल हार्ट अटैक आने के बाद दिल्ली के एम्स में उपचार के दौरान निधन हो गया था। बांद्राभान में दवे को उनके भाई अभय दवे ने मुखाग्नि दी। यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, संघ नेता सुरेश सोनी, भैय्याजी जोशी अरुण जैन के साथ केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार, नरेंद्र सिंह तोमर, डॉ. हर्षवर्द्धन, उमा भारती, विनय सहस्त्रबुद्धे, कैलाश विजयर्गीय, थावरचंद गेहलोत मौजूद थे। इससे पहले भोपाल के शिवाजी नगर स्थित नदी का घर से तिरंगे में लिपटा अनिल दवे का पार्थिव शरीर आज सुबह बांद्राभान के लिए रवाना हुआ। इससे वाहनों की लंबी कतार होशंगाबाद रोड पर लग गई थी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने आज दुर्ग जिले के पाटन में बने वन क्षेत्र में सांकरा प्लांटेशन प्लाट का नाम स्व. अनिल माधव दवे स्मृति वन करने का ऐलान किया। रमन सुराज अभियान के तहत यहां पहुंचे थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

parul sahu

  सुरखी की युवा विधायक पारुल साहू ने अगला विधानसभा चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। उन्होंने राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल समेत अन्य भाजपा नेताओं को भी अवगत करा दिया है।  रामलाल इन दिनों प्रदेश के दौरे पर  हैं। वे कल सागर पहुंचे थे। सूत्रों की मानें तो आज सुबह आठ बजे कटनी के लिए रवाना होने से पहले रामलाल सागर के भाजपा कार्यालय ‘धर्मश्री’ में  प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत और सागर संभाग के प्रभारी और प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गोटिया समेत कुछ नेताओं से चर्चा कर रहे थे। इसी बीच सुरखी विधायक पारुल साहू रामलाल से मिलने पहुंचीं। उन्होंने संगठन नेताओं से एकांत में अपनी बात रखने की बात ही।  रामलाल, विनोद गोटिया और सुहास भगत के साथ हुई चर्चा में पारुल साहू ने 2018 का विधानसभा चुनाव लड़ने में असमर्थता जताते हुए कहा कि स्थानीय भाजपा में जो गुटबाजी चल रही है उसके कारण वे अगला चुनाव नहीं लड़ सकतीं। पार्टी अभी से किसी दूसरे नाम पर विचार करना शुरू कर दे। सूत्रों की मानें तो संगठन के नेता उनकी बात सुनकर अवाक रह गए। उन्होंने पारुल साहू को समझाया भी पर पारुल साहू ने कहा कि फिलहाल जो हालात हैं, वे उनके चुनाव लड़ने के लायक नहीं हैं।  भाजपा सूत्रों की मानें तो पारुल साहू ने संगठन नेताओं से मुलाकात के दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष राजा दुबे की शिकायत की और कहा कि वे संगठन के मामलों में पक्षपात कर रहे हैं। उन्होंने जिलाध्यक्ष की कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल भी संगठन नेताओं के सामने उठाए और कहा कि ऐसे लोगों के साथ काम करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने संगठन नेताओं से यह भी कहा कि दस साल से यह सीट कांग्रेस के पास थी। उन्होंने बड़ी मेहनत से चुनाव जीता था पर अब विरोधियों को प्रश्रय दिया जा रहा है।   विधायक पारुल साहू ने कहा मैंने राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, सुहास भगत और विनोद गोटिया से मुलाकात कर 2018 का चुनाव न लड़ने की बात कही है।   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

अनिल माधव दवे

  केंद्रीय मंत्री अनिल माधव दवे के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी समेत कई राजनेताओं ने दुख जताया है। प्रधानमत्री ने दवे के निधन पर दुख जताते हुए एक के बाद एक कई ट्वीट किए और कहा कि अनिल माधव दवे जी को एक प्रतिबद्ध जनसेवक के तौर पर जाना जाता रहेगा, वह पर्यावरण को बचाने के लिए काम करते रहे। वहीं कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी शोक जताते हुए कहा कि मध्यप्रदेश ने एक श्रेष्ठ नेता को खो दिया है। वही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दवे जी की कमी कोई पूरी नहीं कर सकता है। व्यक्तिगत और पार्टी के लिए ये एक बहुत बड़ी क्षति है। मप्र सरकार ने अनिल माधव दवे के निधन पर दो दिन के लिए राजकीय शोक घोषित किया है। वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह कि मैं दवे जी के निधन से स्तब्ध हूं। वहीं भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी अनिल माधव दवे को बेहतरीन रणनीतिकार बताते हुए कहा कि उनके जाने से पार्टी को जो क्षति हुई है, उनकी भरपाई कभी भी नहीं की जा सकेगी। दवे ने वसीयत में लिखा, मेरा स्मारक मत बनवाना राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री अनिल माधव दवे की लंबी बीमारी से निधन होन के बाद उनकी वसीयत भी अब सामने आ गई है। आमतौर पर सादा जीवन जीने वाले अनिल माधव दवे ने अपनी वसीयत में लिखा है कि संभव हो सके तो मेरा अंतिम संस्कार होशंगाबाद जिले के बांद्राभान में नदी महोत्सव वाले स्थान पर कराना। इसके अलावा दवे ने अपनी वसीयत में लिखा कि अंतिम संस्कार की सभी उत्तर क्रिया वैदिक कर्म के साथ ही संपन्न कराई जाए, जिसमें किसी भी प्रकार का आडंबर या दिखावा नहीं किया जाए। उन्होंने अपनी वसीयत में मुख्य रूप से इस बात का उल्लेख किया है कि मेरी मौत के बाद मेरी स्मृति में कोई स्मारक, प्रतियोगिता, पुरस्कार, प्रतिमा आदि न स्थापित की जाए।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

अनिल माधव दवे

अनिल माधव दवे यानी  ‘जावली’  का वो रणनीतिकार जिसने मध्यप्रदेश में एक नहीं छह चुनाव में अपनी दूरदर्शिता और प्रबंधन क्षमता का लोहा मनवाया, जिसका आगाज उन्होेंने दिग्विजय सिंह की सरकार को उखाड़ फेंकने के साथ किया था। सियासत के मोर्चे पर मध्यप्रदेश में स्थापित कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करना और सत्ता में रहते हुए बीजेपी को वापस सत्ता में लाना, वो भी एक नहीं दो बार उनकी विलक्षण, सियासी सकारात्मक सोच एवं कुशल प्रबंधन की कार्यक्षमता के मोर्चे पर उनकी उपलब्धियों को बयां करता है। प्रदेश संगठन का नेतृत्व बदलता रहा, वह भी तब जब चुनाव की कमान उमाभारती के बाद शिवराज के पास जाकर बदलती रही, जिनके विरोधाभासी व्यक्तित्व के बावजूद अपनी योग्यता के दम पर दवे दोनों के साथ चुनाव में समन्वय बनाने में सफल रहे। ‘जावली’ से निकला चुनावी नारा आज भी लोगों के जेहन पर छाया रहा, जब 2003 में मिस्टर ‘बंटाधार’ का जुमला कांग्रेस के लिए परेशानी का सबक बना। आखिर शीर्ष नेतृत्व खासतौर से मोदी ने उनकी सुध ली और विलक्षणता को पहचाना। प्रधानमंत्री ने उन्हें अपनी कैबिनेट में शामिल कर वो सम्मान दिया जिसके वो हकदार थे और सूबे की राजनीति में उन्हें दूसरों से अलग रखता था।हाल ही में राज्यसभा के लिए एक बार फिर नवाजे गए दवे का दबदबा अब दिल्ली की राजनीति में देखने को मिला। जिनके खाते में उपलब्धियों के नाम पर बहुत कुछ है, लेकिन संघ के इस निष्ठावान और समर्पित स्वयंसेवक ने जो धमाका किया है उसका असर मध्यप्रदेश की राजनीति में देखने का इंतजार रहेगा। ऐसे में सवाल खड़ा होना लाजमी है कि सांसद रहते मध्यप्रदेश की राजनीति में अभी तक उपेक्षा के शिकार हुए अनिल माधव दवे की यह नई पारी बीजेपी की अंदरूनी राजनीति खासतौर से सूबे की सियासत में क्या गुल खिलाती है, जहां से पहले से ही सुमित्रा महाजन, सुषमा स्वराज, उमाभारती, नरेन्द्र तोमर, थावरचंद गेहलोत जैसे दिग्गज दिल्ली में अपना दबदबा बनाए हुए हैं। प्रकाश जावड़ेकर पहले ही मंत्री बनकर राज्यसभा में मध्यप्रदेश से भेजे जा चुके हैं। दूसरी ओर दिल्ली में संगठन की राजनीति में कैलाश विजयवर्गीय सबसे पॉवरफुल महामंत्री के तौर पर अमित शाह की टीम का हिस्सा बने हैं तो प्रभात झा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। दवे की गिनती ऐसे चिन्तक और विचारक के तौर पर होती है जिन्होंने खुद चुनाव नहीं लड़ा, लेकिन माइक्रो मैनेजमेंट के दम पर कईयों को चुनाव जिताकर विधायक, सांसद बनवाने में बड़ी भूमिका निभाई। मोदी सरकार के पहले कैबिनेट विस्तार में शामिल अनिल माधव दवे को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। वो पहलेभी दो बार उच्च सदन में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। मध्यप्रदेश की राजनीति में उनका नाम सुर्खियमें तब आया जब दिग्विजय सिंह की 10 साल की सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए ‘जावली’ को अस्तित्व में लाया गया, जिसकी कमान अनिल दवे के हाथों में थी, जिसका मकसद विधानसभा 2003 में उमाभारती की अगुवाई में बीजेपी की सरकार बनाना था, जिसमें बंद कमरे की रणनीति से लेकर चुनाव प्रबंधन के मोर्चे पर पार्टी को अपनी क्षमता का आंकलन करने पर मजबूर किया। इससे पहले विभाग प्रचारक रहते हुए 1999 में वे परदे के पीछे तक सीमित रहे, जब उमाभारती ने भोपाल से लोकसभा का चुनाव लड़ा था। इस बीच समय के साथ बीजेपी की अंदरूनी राजनीति में समीकरण बदलते गए, लेकिन जब चुनाव आते खासतौर से लोकसभा और विधानसभा तो यह चेहरा पार्टी की जरूरत बनकर सामने आता रहा और सरकार बनने के बाद गुमनामी में खो जाता। हाल ही में एमजे अकबर के साथ अनिल दवे को मध्यप्रदेश से राज्यसभा में भेजकर पार्टी ने उनकी योग्यता को जरूर सलाम किया। इससे पहले प्रतिष्ठा से आगे जब पद और सम्मान की बात होती तो यह शख्स पीछे रह जाता। बावजूद इसके विधानसभा और लोकसभा के तीन-तीन चुनाव से आगे बढ़कर अनिल दवे ने ‘नर्मदा समग्र’ से जोड़कर जिस मिशन से खुद को आगे बढ़ाया उसने उन्हें नई चुनौती से जुड़े कुछ अलग कर दिखाने का मौका भी दिया चाहे वो ग्लोबल वॉर्मिंग से जुड़ी शोध हो या फिर विश्व हिन्दी सम्मेलन और सिंहस्थ की सुर्खियां बना वैचारिक महाकुम्भ तो दवे ने बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ही नहीं बल्कि संघ के चिन्तकों को भी यह सोचने को मजबूर कर दिया, क्या अनिल दवे का पार्टी और देशहित में और बेहतर उपयोग किया जा सकता है। सिंहस्थ जिसे नई पहचान देने की आवश्यकता प्रधानमंत्री मोदी ने वैचारिक महाकुम्भ के जिस मंच से जताई मेजबान के तौर पर उसके हीरो शिवराज सिंह चौहान जरूर रहे, लेकिन दवे ने जिस तरह इस इवेन्ट में संघ को साधा उसका नतीजा आज सामने है। अनिल माधव दावे जिन्हें हाल ही में राज्यसभा में भेज गया है वो पहले भी दो बार उच्च सदन में मध्यप्रदेश प्रतिनिधित्व कर चुके हैं । मध्यप्रदेश की राजनीति में उनका नाम सुर्ख़ियों में तब आया जब दिग्विजय सिंह की १० साल की सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जावली को अस्तित्व में लाया गया, जिसका कमान अनिल दवे के हांथो में थी । जब किसी और ने नहीं प्रधानमंत्री मोदी ने कैबिनेट के विस्तार के दौरान मध्यप्रदेश के दिल्ली में कई दिग्गजों के दबदबे को नजरअंदाज करके उन्हें मंत्री बनाने का फैसला लिया। मोदी-शाह के युग में अनिल दवे की क्षमताआें का आंकलन भले ही देर से किया गया, लेकिन आडवाणी के युग में जब नितिन गडकरी की ताजपोशी में इन्दौर में राष्ट्रीय परिषद् की बैठक बुलाई गई थी तब दिग्गजों के बीच जिसमें मोदी मुख्यमंत्री के रूप में शामिल थे तब अनिल दवे का प्रजेन्टेशन खासा सुर्खियों में था, जिन्होंने राजनीति में रहते हुए सामाजिक सरोकार से जुड़े दायित्व को अपनी प्राथमिकता में सबसे ऊपर रखा, जिसे संघ के एजेंडे से जोड़कर देखा जाता है और अब बीजेपी भी अपना वोट बैंक बढ़ाने के लिए जनप्रतिनिधियों की गाइड लाइन बना चुकी है। समाज कल्याण से जुड़े विषयों पर अपनी पकड़ को साबित कर नर्मदा किनारे बान्द्राभान में नदियों को नदियों से जोड़कर उसके अस्तित्व की पैरवी की, जिसे अटलबिहारी वाजपेयी की सोच से जोड़कर देखा गया और अब मोदी सरकार में गंगा मंत्रालय के तौर पर इस लाइन पर आगे बढ़ाया गया। अनिल माधव दवे का केन्द्र में भाजपा की मोदी-सरकार में राज्यमंत्री बनना कोई अनहोनी राजनीतिक-घटना नहीं है, बल्कि सार्वजनिक जीवन में उस नायक के आकार लेने की प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसकी कल्पना उन्होंने ने खुद अपनी पुस्तक- ‘शिवाजी और सुराज’ की इब्तिदा करते हुए की थी। अनिल ने पुस्तक में प्रतिमा निर्माण की मनोदशाओं के शाब्दिक-रूपान्तरण ‘मनोगत‘ में खुद को व्यक्त करते हुए लिखा है कि– ‘धार्मिक, राजनीतिक, सामाजिक, व्यवसायिक समाज में किसी भी क्षेत्र में नेतृत्व करने वाले हर उस नायक की एक प्रतिमा होती है, जो उस व्यक्ति के विचार, व्यवहार, आचरण, निर्णयों तथा उसके प्रति समाज के मन में उपजी अवधारणाओं के कारण बनती है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

नर्मदा सेवा मिशन

नर्मदा नदी मध्यप्रदेश की जीवन-रेखा है। यह भारतीय उप महाद्वीप की पाँचवीं सबसे बड़ी नदी होने के साथ ही भारत की सात पवित्र नदियों में से एक है। मध्यप्रदेश में नर्मदा नदी 16 जिले और 51 विकासखण्ड से होती हुई 1077 किलोमीटर का मार्ग तय करती है। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के निर्देशन में प्रदेश की जीवन रेखा नर्मदा नदी के संरक्षण एवं संवर्धन के लिये 'नर्मदा सेवा मिशन' गठित किया है। उद्देश्य-मिशन वृक्षारोपण के जरिये नदी तटीय क्षेत्र का संरक्षण, उन्नत स्वच्छता, तरल एवं ठोस अपशिष्ट और सामुदायिक एवं व्यक्तिगत स्वच्छता प्रबंधन, जल-संरक्षण एवं नदी कछार क्षेत्र विकास, प्रदूषण नियंत्रण एवं प्रबंधन, जैविक खेती और गुड एग्रीकल्चर प्रेक्टिस को प्रोत्साहन, संवेदनशील एवं स्वच्छ कृषि का विकास, नर्मदा नदी के संरक्षण एवं संवर्धन को आजीविका से जोड़ना, नदी संसाधनों का यथोचित उपयोग, नदी क्षेत्र में स्वस्थ पारिस्थितिकीय तंत्र का विकास, नर्मदा नदी के संरक्षण- संवर्धन के लिये समाज का क्षमता वर्धन एवं सहभागिता सुनिश्चित करना और नर्मदा तटीय क्षेत्र में नशामुक्त समाज के निर्माण जैसे कार्य करेगा। राज्य क्रियान्वयन समिति-नर्मदा सेवा मिशन के संचालक अपर मुख्य सचिव योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी होंगे। संचालक की अध्यक्षता में स्तरीय क्रियान्वयन समिति मिशन कार्य की सतत मॉनिटरिंग करेगी। मिशन समन्वयक प्रमुख सलाहकार अथवा सलाहकार, राज्य योजना आयोग होंगे। समिति के सदस्यों में वन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नर्मदा घाटी विकास और ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव, किसान-कल्याण तथा कृषि विकास, जल संसाधन, उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण, पर्यावरण, पर्यटन, नगरीय विकास तथा आवास, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य-विकास, पशुपालन, ग्रामोद्योग, राजस्व, खनिज, संस्कृति, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, वाणिज्य, उद्योग एवं रोजगार और सूक्ष्म, लघु, मध्यम एवं उद्यम विभाग के प्रमुख सचिव, कार्यपालक निदेशक जन अभियान परिषद, मुख्यमंत्री द्वारा नामांकित पाँच विषय-विशेषज्ञ एवं नर्मदा नदी के संरक्षण एवं संवर्धन में कार्यरत स्वयंसेवी/ समाज सेवी संगठनों के पाँच प्रतिनिधि इस समिति के सदस्य होंगे। 21 विभाग के जरिये होगी उद्देश्य की पूर्ति-मिशन इन उद्देश्यों की पूर्ति के लिये नर्मदा नदी के संरक्षण हेतु नर्मदा तटीय क्षेत्र में 20 विभागों द्वारा संचालित कार्यों का मूल्यांकन एवं समन्वय करने के कार्य करेगा। मिशन नर्मदा तटीय क्षेत्र में वानस्पतिक आच्छादन एवं वन क्षेत्र बढ़ाने के लिये निजी एवं शासकीय भूमि में वृक्षारोपण, नर्मदा तटीय क्षेत्र में मनुष्य की स्वच्छ जीवन शैली जैसे - खुले में शौच से मुक्ति आदि की दिशा में, कृषि की आधुनिक पद्धतियों से नदी एवं पर्यावरण के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन कर वैकल्पिक कृषि जैसे जैविक खेती को प्रोत्साहन आदि पर कार्य करेगा। साथ ही प्रदूषण के कारकों की पहचान कर उनके निवारण, नर्मदा के संरक्षण एवं संवर्धन में आजीविका सुनिश्चित करते हुए समाज की सहभागिता बढ़ाने की दिशा में, संरक्षण एवं संवर्धन हेतु नवीनतम तकनीकों का विकास, अनुसंधान एवं अंगीकरण, 'नमामि देवि नर्मदे' - सेवा यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा की गई घोषणाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का कार्य भी मिशन करेगा। मिशन नर्मदा नदी के अस्तित्व की चुनौतियों को कम करने की दिशा में सतत् प्रयास, नदी के संरक्षण, वानस्पतिक एवं जल-संरक्षण की प्राचीन पारम्परिक पद्धति का संकलन एवं दस्तावेजीकरण, नर्मदा कछार में जैव विविधता के संरक्षण के लिये शासनाधीन संस्थानों द्वारा किये जा रहे कार्यों को गति देने, प्रदेश में वर्तमान में नर्मदा सेवा के लिये कार्यरत स्वैच्छिक एवं सामाजिक संगठनों की शासन के साथ सहभागिता सुनिश्चित करना, समाज के समस्त वर्गों को नदी के संरक्षण के प्रति साक्षर करने के लिये नर्मदा सेवा केन्द्रों अथवा ज्ञान केन्द्रों की स्थापना एवं संचालन और राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों को नर्मदा संरक्षण के कार्यों से जोड़ने का कार्य करेगा। मिशन द्वारा नर्मदा नदी के तटीय क्षेत्र में धार्मिक परिवेश की पवित्रता अक्षुण्ण बनी रहने, नर्मदा के संरक्षण में शासन के साथ समाज की सहभागिता सुनिश्चित करने, नदी के संरक्षण के लिये अनुदान राशि स्वीकार करने एवं नर्मदा संरक्षण के लिये वर्तमान तक पंजीकृत महोत्सवों जैसे वन एवं नदी महोत्सव आदि के आयोजन के लिये संबंधित विभागों एवं संस्थाओं से समन्वय, नर्मदा तटीय क्षेत्र में स्वच्छ पारिस्थितिकीय तंत्र विकसित करने और ऐसे सभी कार्य अथवा ऐसे कृत्य जो मिशन के लक्ष्य एवं उद्देश्य की प्राप्ति के लिये आवश्यक हों, किये जायेंगे। विभागीय गतिविधियों का कियान्वयन एवं समन्वय वन विभाग को गर्मियों में जंगल में सूखे पत्तों के कारण आग लगने की घटनाओं पर नियंत्रण के लिये कार्य योजना तैयार कर क्रियान्वयन करना, वन क्षेत्र में जल संग्रहण हेतु उपयुक्त स्थानों का चिन्हांकन कर लघु एवं बड़ी संरचनाओं और वन क्षेत्र में उपयुक्त स्थानों का चिन्हांकन कर वनों के विकास एवं वन्य-प्राणियों हेतु लघु एवं बड़ी संरचनाओं के निर्माण का दायित्व रहेगा। वन उपयोग हेतु अनुसंधान एवं विस्तार वृत्त इंदौर में एक टिश्यू कल्चर लैब का योजनाबद्ध तरीके से विस्तार भी विभाग करेगा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग- इस विभाग के दायित्वों में नर्मदा के किनारे स्थित ग्रामों को खुले में शौच जाने से मुक्त करवाना, मनरेगा में वृक्षारोपण, ग्राम पंचायतों में Biodegradable and non- biodegradable कचरा प्रबंधन यूनिट की स्थापना, नर्मदा एवं नर्मदा की सहायक नदियों के संरक्षण के लिये ग्राम पंचायतों की भूमिका का निर्धारण करवाना शामिल किया गया है। साथ ही सभी धर्मों के त्यौहारों पर मूर्तियों एवं ताजिये आदि के विसर्जन के लिये पृथक से कुण्ड एवं स्थान तैयार करवाना, नर्मदा में मिलने वाले नाले एवं कचरों के बिन्दुओं की पहचान कर, उन्हें रोकने का कार्य, नर्मदा तटीय स्थलों पर शवों का जलदाग के स्थान पर अग्निदाग के लिये मुक्तिधाम की स्थापना और नर्मदा तट पर निर्मित घाटों पर महिलाओं के लिये वस्त्र बदलने हेतु पृथक चेंजिंग रूम के साथ सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण करवाना भी विभाग के कार्यों में शामिल किया गया है जिला क्रियान्वयन समिति -नर्मदा सेवा मिशन के क्रियान्वयन के लिये जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति भी गठित की गई है। समिति में जिला कलेक्टर जिला मिशन अध्यक्ष होंगे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, जिला वन मण्डलाधिकारी, उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास, उप/सहायक संचालक उद्यानिकी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र, उप संचालक पशुपालन, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन, उप/सहायक संचालक मत्स्य विभाग, जिला खनिज अधिकारी, जिले की समस्त स्थानीय निकायों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, डिवीजनल इंजीनियर ऊर्जा विभाग, उप संचालक कुटीर एवं ग्रामोद्योग, जिला समन्वयक जन अभियान परिषद, जिला योजना अधिकारी आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और जिला कलेक्टर द्वारा नर्मदा नदी के संरक्षण एवं संवर्धन में कार्यरत स्वयंसेवी/समाजसेवी संगठनों के पाँच प्रतिनिधि सदस्य होंगे। कृषि विकास तथा किसान कल्याण विभाग- विभाग के कार्यों में जैविक कृषि के प्रमाणीकरण के लिये कृषकों का पंजीयन करवाना (प्रतिवर्ष प्रत्येक ग्राम पंचायत में 50 एकड़ भूमि), कृषि से निकलने वाले कचरे से खाद बनाने की तकनीकी जानकारी देना एवं प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक यूनिट स्थापित करवाना, नरवाई न जलाने के लिये जन-जागरूकता एवं प्रतिबंध, किसानों को कृषि वानिकी में प्रशिक्षित करवाना तथा कृषि वानिकी की दृष्टि से उपयोगी पौधे वन विभाग से प्राप्त कर इच्छुक कृषकों को उपलब्ध करवाना शामिल किया गया है। इसी तरह जल एवं मृदा प्रबंधन की तकनीकी जानकारी का कृषकों के मध्य प्रचार-प्रसार, विविध खेती को प्रोत्साहित करने के लिये किसानों को प्रशिक्षित करना तथा विविध खेती के सफल मॉडल प्रदेश में प्रत्येक ब्लॉक में स्थापित करना, खाना बनाने के लिये लकड़ी का उपयोग करने के लिये प्रत्येक ग्राम पंचायत में 200 गोबर गैस एवं बायोगैस संयंत्रों की स्थापना, नर्मदा केचमेंट एरिया से संबंधित समस्त खेतों में मेढ़ बंधान, जैविक कृषिगत उत्पादों के विक्रय के लिये संबंधित क्षेत्रों की मंडियों में पृथक से विपणन व्यवस्था और मृदा प्रबंधन संबंधी कार्य भी विभाग करेगा। मछुआ कल्याण तथा मत्स्य-विकास विभाग -विभाग के कार्यों में मछली पालन नीति 2008 के अनुसार नदियों में विष, डायनामाईट, विद्युत प्रभाव से मत्स्याखेट के विरूद्ध दण्ड का प्रावधान, मध्यप्रदेश मत्स्य उद्योग पुनरीक्षित अधिनियम 1981 में निहित प्रावधानों का कड़ाई से पालन, मैदानी अधिकारियों को मत्स्य-पालन एवं मत्स्याखेट करने वालों को इस अधिनियम के पालन के लिये निर्देशित करवाना, मछुआरों को भी नदी एवं जल संरक्षण के संबंध में प्रशिक्षित कर उन्हें इस संबंध में जिम्मेदारी दी जाना और मत्स्य-पालन नीति अनुसार नदियों में प्राकृतिक मत्सिकी के संरक्षण एवं अभिवृद्धि के लिये सुझाव दिये जाना शामिल किया गया है। नर्मदा घाटी विकास विभाग -इस विभाग के नर्मदा तटों पर बड़े घाटों का निर्माण एवं मरम्मत करवाना, नर्मदा केचमेंट एरिया में सघन सर्वे के बाद बड़े स्तर पर तालाबों का निर्माण, निर्माणाधीन बाँधों के कारण नदी का पारिस्थितिकीय बहाव बाधित न हो, यह सुनिश्चित करना इस विभाग का मुख्य कार्य होगा। नर्मदा केचमेंट एरिया में सघन सर्वे केचमेंट एवं नदी जोड़ों क्षेत्र में तालाबों और नर्मदा किनारे रैन बसेरों का निर्माण भी विभाग को सौंपा गया है। नगरीय विकास विभाग -इस विभाग के कार्यों में नगरीय क्षेत्रों में नर्मदा के घाटों पर कचरा पेटी की स्थापना, मृत पशुओं के वैज्ञानिक निष्पादन हेतु इकाइयों की स्थापना, घाटों पर कपड़े, वाहन, पशुओं के नहलाने एवं स्नान में साबुन डिटर्जेंट के उपयोग को प्रतिबंधित कर मॉनिटरिंग की व्यवस्था, Solid waste इकाइयों और घाटों पर सार्वजनिक शौचालयों की स्थापना करवाना शामिल है। इसी तरह नर्मदा घाटों का सौंदर्यीकरण, सभी धर्मों के त्यौहारों पर मूर्तियों एवं ताजिये आदि के विसर्जन के लिये पृथक से कुण्ड एव स्थान तैयार करवाना, नर्मदा में गंदे नालों को मिलने से रोकना, नर्मदा तटीय स्थलों पर शव को नर्मदा में जलदाग के स्थान पर अग्निदाग कर सकें इसके लिये मुक्तिधाम स्थापित करवाना और शहरी/ नगरीय क्षेत्र के लिये नर्मदा तट पर महिलाओं एवं पुरुषों के लिये पृथक-पृथक वस्त्र बदलने के लिये चेंजिंग रूम के साथ सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण करवाना भी विभाग का दायित्व होगा। पशुपालन विभाग -यह विभाग पशुओं को जंगल में चरने के लिये खुला छोड़ने की प्रथा रोकने के लिये कार्ययोजना तैयार कर क्रियान्वयन करवायेगा। चारे की खेती के लिये कृषकों को प्रशिक्षित कर प्रोत्साहित करना, प्रत्येक विकासखण्ड में एक-एक पशु चारे की नर्सरी स्थापित कर नर्मदा क्षेत्र में चारा उपलब्ध करवाना और शुष्क पशुओं की ड्राय डेयरी यूनिट्स की स्थापना कर लोगों को यह संदेश भी विभाग देगा कि दुधारू पशुओं के समान ही शुष्क पशु भी उपयोगी हैं। ग्रामोद्योग विभाग -विभाग को पेड़ों के पत्तों से दोने एवं पत्तलें बनाने की इकाइयों और मिट्टी से कुल्हड़ एवं प्लेट बनाने की आधुनिक छोटी-छोटी इकाइयों की स्थापना, मिट्टी से मूर्तियाँ बनाने का प्रशिक्षण करवाना और रेशम कीट पालन से कृषकों को जोड़ने का, कार्य दिया गया है। राजस्व विभाग -इस विभाग को नर्मदा एवं सहायक नदियों की सीमाओं का सीमांकन करवाकर अतिक्रमण हटाने और ग्रामीण / शहरी / नगरीय नर्मदा के घाटों की साफ-सफाई करवाने का दायित्व दिया गया है। खनिज विभाग -विभाग नदी जल की शुद्धता एवं नदी के संरक्षण के लिये रेत के महत्व के संबंध में इस व्यवसाय में लगे लोगों को जागरूक करने और अवैध उत्खनन को पूरी तरह नियंत्रित करने का कार्य करेगा। उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग -विभाग उद्यानिकी अपनाने के लिये लोगों से वचन-पत्र भरवाना, एम.पी. एग्रो के जरिये गोबर एवं बायोगैस संयंत्र निर्माण का अधिक से अधिक लोगों को प्रशिक्षण देने एवं गोबर तथा बायोगैस प्लांट्स के निर्माण का कार्य करेगा।  फलों, फूलों एवं सब्जियों की खेती के लिये लोगों को प्रशिक्षित कर उनके प्र-संस्करण की इकाइयों की स्थापना के लिये वातावरण निर्माण, नर्मदा नदी के दोनों तटों से एक किलोमीटर की दूरी में आगामी तीन वर्षों में 45 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में फल पौधों का रोपण, फल-फूल-सब्जी-औषधीय एवं सुगंधित फसलों के बीज एवं पौधे कृषकों को उपलब्ध करवाने के लिये  ब्लॉक स्तर पर एक नर्सरी की स्थापना और कृषि फसल की प्रतिस्थापना के एवज में कृषकों को तीन वर्षों तक आर्थिक सहायता देने का कार्य भी विभाग करेगा। विभाग मनरेगा से राशि उपलब्ध करवाने और रख-रखाव सहित पाँच वर्षों तक फल-पौध रोपण योजना भी  संचालित करेगा। पर्यावरण विभाग -राज्य सरकार ने पॉलिथिन एवं स्टाईरो फोम को प्रतिबंधित किया है। अत: यह विभाग पोलिथीन उपयोग के संबंध में अधिनियमों/ नियमों का नर्मदा तटीय क्षेत्रों में पालन, उद्योगों से निकलने वाले अवशिष्टों का अनिवार्यत: उपचार एवं सुरक्षित निपटारा, जल, नदी एवं वन्य-प्राणियों के संरक्षण अधिनियमों के संबंध में आमजनों को प्रशिक्षित, उद्योगों/ कारखानों का बहाव एवं नालों के माध्यम से ग्रामों एवं शहरों के कचरे के नदी में मिलने से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले गंभीर प्रभावों के संबंध में जागरूकता एवं स्थायी प्रचार-प्रसार की व्यवस्था करेगा। नर्मदा तथा सहायक नदी क्षेत्रों में संचालित उद्योगों से निकलने वाले औद्योगिक अवशिष्ट/ कचरे का उपचार के बाद सुरक्षित निष्पादन भी विभाग करेगा। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग -सोलर एनर्जी के उपयोग के लिये जागरूकता फैलाना, नर्मदा नदी के किनारे सिंचाई के उद्देश्य से सोलर पम्प की और  शहर, कस्बों एवं गाँवों में सौर ऊर्जा की रूफटॉफ परियोजनाओं की स्थापना, किनारे स्थित धर्मशालाओं आदि में सौर गर्म जल संयंत्रों, नदी के किनारे ऊर्जा दक्ष एल.ई.डी. बल्ब एवं अन्य ऊर्जा दक्ष संयंत्रों, बायोमॉस ऊर्जा संयंत्रों और नर्मदा तट स्थित शहरों में शहरी अपशिष्ट इत्यादि पर आधारित ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना करवाने का कार्य यह विभाग करेगा। पर्यटन विभाग -नर्मदा किनारे विभाग के होटल्स से निकलने वाले कचरे का वैज्ञानिक निष्पादन, पर्यटन हेतु सौर ऊर्जा नावों के उपयोग और नर्मदा किनारे कुछ ग्रामों/घाटों को चिन्हित कर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करवाने का कार्य करेगा। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग -इस विभाग का दायित्व सभी तरह के गचरे के निष्पादन हेतु छोटी-छोटी वैज्ञानिक तकनीकी को उपलब्ध कराने, नदी विज्ञान की नवीन विधा का विकास कर अनुसंधान, नव ज्ञान, सृजन, नव साहित्य सृजन और नदी स्वास्थ्य संकेतक प्रारूप विकसित कर दीर्घ काल में नदी स्वास्थ्य सुनिश्चित करवाना होगा। सामाजिक न्याय विभाग नर्मदा तटीय क्षेत्रों में समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में कार्य करेगा। संस्कृति विभाग -संत और समाज के बीच समन्वय एवं संवाद की स्थापना, सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन, नर्मदा घाटी सभ्यता एवं संस्कृति के पुरातात्विक पहलुओं का अन्वेषण, नर्मदा के किनारे प्रागैतिहासिक गुफाओं का उन्नयन और नर्मदा के किनारे वाले मेलों को सहायता देने का कार्य विभाग करेगा। उद्योग विभाग -विभाग नर्मदा तथा सहायक नदी क्षेत्रों में संचालित उद्योगों से निकलने वाले औद्योगिक अवशिष्ट/कचरे का उपचार के बाद सुरक्षित निष्पादन सुनिश्चित करेगा। योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग -चौपालों आदि का आयोजन कर जन्म एवं मृत्य प्रमाण-पत्र बाँट कर स्मृति में वृक्षारोपण हों इस दिशा में स्थानीय निकायों को प्रशिक्षित एवं निर्देशित करेगा। नर्मदा किनारे स्थित ग्राम पंचायतों की निर्माणाधीन विकेन्द्रीकृत योजना में ग्राम पंचायतों की भागीदारी, मिशन के अंतर्गत विभिन्न विभागों की गतिविधियों का आम जन के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार, नर्मदा संरक्षण एवं संवर्धन में कार्यरत स्वयंसेवी संगठनों को मिशन से जोड़ने एवं प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक-एक नर्मदा सेवा समिति के गठन की दिशा में भी विभाग कार्य करेगा। नर्मदा नदी के संरक्षण के प्रति आमजन को साक्षर बनाने के लिये विकासखण्ड स्तर पर नर्मदा साक्षरता अथवा नर्मदा ज्ञान केन्द्रों की स्थापना भी यह विभाग करेगा। जल संसाधन विभाग-विभाग यह सुनिश्चित करेगा कि नर्मदा पर स्थित एवं निर्माणाधीन बाँधों से नदी का पारिस्थितिकीय बहाव (Ecological Flow) बाधित न हो। ऊर्जा विभाग-इस विभाग का दायित्व नर्मदा तटीय स्थानों पर विद्युत प्रदाय के लिये आवश्यकतानुसार अधोसंरचना विद्युत नियामक आयोग के प्रावधानों के अंतर्गत विकसित करना होगा।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

modi amrkantak

मध्यप्रदेश ने किया नदी संरक्षण का अदभुत काम नर्मदा सेवा मिशन कार्य-योजना सभी राज्यों को भेजें :नरेन्द्र मोदी विश्वविद्यालय में नदी संरक्षण की पढ़ाई के लिए खोला जायेगा विभाग : मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रदेश की पहली मिनी स्मार्ट सिटी बनेगी अमरकंटक      प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि जब अधिकार भाव प्रबल हो जाता है और कर्त्तव्य भाव क्षीण हो जाता है तब अनेक पर्यावरणीय समस्याएं उत्पन्न होती हैं। उन्होंने कहा कि नदियों के संरक्षण के प्रति भी कर्त्तव्य भाव कम होने से नदियाँ लुप्त हो रही हैं। ऐसे समय नर्मदा सेवा का काम लोगों में कर्त्तव्य भाव जाग्रत करने का महायज्ञ सिद्ध होगा। प्रधानमंत्री  मोदी आज अमरमंटक में 'नर्मदा सेवा यात्रा' की पूर्णता और नर्मदा सेवा मिशन के शुभारंभ अवसर पर भव्य समारोह में नर्मदा सेवकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नर्मदा सेवकों को प्रणाम करने से भी नर्मदा सेवा का पुण्य प्राप्त होता है। यह पुण्य माँ भारती की सेवा और गरीबों के जीवन में खुशहाली लाने के काम आएगा। उन्होंने कहा कि नर्मदा परिक्रमा से अहंकार मिट्टी में मिल जाता है। उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री और नागरिकों की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते नदियों के संरक्षण के प्रति जागृत हो गए हैं। केरल की एक नदी का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि आज कई नदियों में पानी नहीं है। उन्होंने कहा कि चूँकि नर्मदा नदी ग्लेशियर से नहीं निकलती। यह पौधों के प्रसाद से प्रगट होती है इसलिए बड़े पैमाने पर पेड़ लगाकर इसकी रक्षा करने का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि हम ऐसा कर्म करें कि आने वाली पीढ़ियाँ हमें याद रखें जैसे कि आज हम अपने पुरखों का याद करते हैं। जैसे नदियों ने पुरखों को जीवन दिया उसी तरह हम भी नदियों को जीवन दें। श्री मोदी ने कहा कि नर्मदा सेवा यात्रा दुनिया की एक असंभव और असामान्य घटना है जब लाखों लोग एक नदी की रक्षा के लिये संकल्पबद्ध हुए। मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश की जनता और नर्मदा सेवा से जुड़े भक्तों को इस असाधारण कार्य के लिए बधाई। इस कार्य का वैश्विक महत्व है। श्री मोदी ने कहा कि मध्यप्रदेश में नदी के संरक्षण का अदभुत काम हुआ है। इस यात्रा के दौरान 25 लाख लोगों ने नदी बचाने का संकल्प लिया है। मध्यप्रदेश ने एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र के नागरिकों और किसानों की ओर से मध्यप्रदेश सरकार और नागरिकों का अभिनंदन करते हुए बधाई दी। उन्होंने कहा कि गुजरात के लोग जानते हैं कि नर्मदा की एक-एक बूँद का कितना महत्व है। स्वच्छता के क्षेत्र में म.प्र. देश में सबसे आगे - प्रधानमंत्री स्वच्छता अभियान की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जन-भागीदारी लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। जनभागीदारी की उपेक्षा कर कोई भी सरकार सफल नहीं हो सकती । इसके लिये जन-समर्थन जरूरी है। इस दिशा में मध्यप्रदेश ने उत्तम उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में मध्यप्रदेश पीछे था लेकिन दृढ़ संकल्प और जन-भागीदारी से आज देश में सबसे आगे है। देश के 100 स्वच्छ शहरों में मध्यप्रदेश के 22 शहर शमिल हैं। पूरे देश में इंदौर पहले और भोपाल दूसरे स्थान पर है। इसका साफ मतलब है कि जन-भागीदारी और प्रशासन दोनों ने साथ काम किया है। यह उदाहरण अन्य राज्यों को प्रेरणा देने वाला है। नर्मदा सेवा मिशन कार्य-योजना परफेक्ट डाक्यूमेंट - प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री ने नर्मदा सेवा यात्रा की सफलता को भी जनता की ताकत और समर्थन का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि नए पेड़ों की चिंता करेंगे तो पर्यावरण भी स्वस्थ होगा। नर्मदा सेवा मिशन की कार्य-योजना की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यह 'परफेक्ट डाक्यूमेंट' है । इसे सभी राज्यों को भेजें क्योंकि यह प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करने का एक मॉडल प्रस्तुत करता है। उन्होंने कहा कि यदि मध्यप्रदेश की कृषि विकास दर 20 प्रतिशत से अधिक है तो इसमें नर्मदा नदी का ही योगदान है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। इस दिशा में भी मध्यप्रदेश ने योजना तैयार कर ली है। उन्होंने बताया कि 2022 में आजादी के पचहत्तर वर्ष पूरे हो रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से आव्हान किया कि वे हर पल आजादी के 75 वर्ष को याद करें और देश के लिए सकारात्मक योगदान देने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि अपनी संस्था, अपने गाँव, परिवार और प्रदेश-देश के लिए योगदान देने के लिए संकल्पित हो जाएं। उन्होंने कहा कि हम नया भारत बनाने का सपना लेकर चले हैं। इस काम में प्रत्येक नागरिक को जोड़ना है। प्रत्येक नागरिक यह कोशिश करें कि वह अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान कैसे दे सकता है। उन्होंने कहा कि यदि नागरिक एक कदम आग चलेंगे तो देश सवा सौ करोड़ कदम आगे निकल जाएगा। विश्वविद्यालय में खुलेंगे नदी संरक्षण-पर्यावरण शुद्धता अध्ययन संकाय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री को नर्मदा सेवा मिशन की कार्य-योजना सौंपी। उन्होंने नदियों के संरक्षण और पर्यावरणीय शुद्धता के अध्ययन के लिए विश्वविद्यालय में विभाग खोलने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमरकंटक के पर्यावरणीय और आध्यात्मिक महत्व को देखते हुए इसे मिनी स्मार्ट सिटी बनाया जायेगा। यह प्रदेश की पहली मिनी स्मार्ट सिटी होगी। श्री चौहान ने कहा कि नर्मदा सेवा यात्रा हर वर्ग का सहयोग मिला और 25 लाख लोग नर्मदा सेवा से जुड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि यह एक सामाजिक आंदोलन बन गया है। नर्मदा के तटों के पाँच किलोमीटर के दायरे में शराब की दुकानें बंद कर दी गई हैं। अब सभी गाँव नदी संरक्षण के प्रति जागृत हो गए हैं। करीब 80 हजार नर्मदा सेवक स्थाई रूप से इससे जुड़ गए हैं। आगामी दो जुलाई को नर्मदा के तटों पर बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जाएगा। इनकी रक्षा की जिम्मेदारी के लिए वृक्ष सेवक उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 12 करोड़ पौधे लगाये जायेंगे । इनमें से दो जुलाई को छह करोड़ पौधे लगाए जाएंगे । अगले वर्ष 15 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। स्थानीय प्रजातियों के पौधे रोपे जाएंगे। नर्मदा के प्रवाह की निरंतरता के लिए प्रयास किये जायेंगे। नर्मदा में मल-जल की एक-एक बूँद रोकी जाएगी। इसके लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लाट लगाए जा रहे हैं। जैविक खेती और सौर ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा रहा है। श्री चौहान ने कहा कि रेत की जरूरत के कारण नर्मदा को छलनी नहीं होने देंगे। खनन का कार्य वैज्ञानिकों की सलाह के अनुसार किया जायेगा। अमरकंटक की पहाड़ी पर किसी भी प्रकार का उत्खनन नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे स्वयं नर्मदा सेवा मिशन का नेतृत्व करेंगे। गाँव में नर्मदा सेवा समितियाँ कार्य करने लगी हैं। नर्मदा सेवा मिशन की कार्य-योजना को समाज के साथ मिलकर क्रियान्वित किया जाएगा। प्रधानमंत्री के हर संकल्प को मध्यप्रदेश पूरा करेगा। अगले साल से क्षिप्रा, ताप्ती, बेतवा और चम्बल तथा अन्य नदियों के संरक्षण का कार्य शुरू किया जाएगा। नर्मदा सेवा मिशन की कार्य-योजना की प्रगति का प्रतिवेदन एक साल बाद जनता को समर्पित किया जाएगा। मध्यप्रदेश के लिए आधुनिक भागीरथ सिद्ध हुए है मुख्यमंत्री - स्वामी अवधेशानंद आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने प्रधानमंत्री को राष्ट्र ऋषि और सभ्यता, संस्कृति और संवेदना के सुमेल वाला व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि उन्होंने भारत को श्रेष्ठ स्थान पर विराजित किया है। उन्होंने कहा कि नर्मदा सेवा मिशन का प्रारंभ शासक, प्रशासक और उपासक को एक साथ काम करने के संकल्प लेने का पल है। उन्होंने कहा कि नीर में ही नारायण है। उन्होंने जल का महत्व बताते हुए कहा कि जल की स्वाभाविक माँग होती है। यह जीवन है। जल की कमी हो रही है। भविष्य में पीने योग्य पानी की कमी न हो इसके लिए मध्यप्रदेश सरकार का यह मिशन समयानुकुल है। उन्होंने कहा कि भारत देश जल की आराधना में जुटा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में इस दिशा में काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह कहना अतिशयोक्ति नहीं है कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश के लिए आधुनिक भागीरथ सिद्ध हुए है। सिंहस्थ का आयोजन कर वे आधुनिक विक्रमादित्य साबित हुए। उन्होंने प्रधानमंत्री को भारत की धरती पर विकास का अवतार बताते हुए कहा कि उनके होने से देश भयमुक्त है और देश का भविष्य सुरक्षित है। श्री अवधेशानंद जी ने कहा कि नदी संरक्षण का यह मॉड्यूल पूरे देश में जाएगा। वन मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार ने नर्मदा सेवा के उद्देश्य की चर्चा करते हुए कहा कि यह पूरी तरह वैज्ञानिक और आध्यात्मिक यात्रा थी। इसके माध्यम से लाखों नागरिकों की नदी संरक्षण के प्रति जन-जागृति और चेतना बढ़ी है। अब हर नागरिक इस बात के प्रति सजग है कि नर्मदा नदी में एक भी बूँद गंदा पानी नहीं मिलने देंगे। प्रधानमंत्री द्वारा 'नर्मदा प्रवाह' पुस्तक का विमोचन शुरूआत में नर्मदा सेवा यात्रा का ध्वज और कलश प्रधानमंत्री को मुख्यमंत्री ने सौंपा। प्रधानमंत्री ने 'नर्मदा प्रवाह' पुस्तक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने नागरिकों को नर्मदा की सेवा करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर विशाल संख्या में नर्मदा सेवक, केन्द्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, सांसद श्री ज्ञान सिंह, सांसद और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री नन्द कुमार सिंह चौहान, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग राज्य मंत्री श्री संजय पाठक, संत समुदाय, राज्य मंत्री-मंडल के सदस्य, सांसद, विधायक, अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

modi amrkantak

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने 'नमामि देवि नर्मदे'-सेवा यात्रा के पूर्णता कार्यक्रम में शामिल होने अमरकंटक पहुँचने पर माँ नर्मदा के उदगम-स्थल पहुँचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने नर्मदा जल से आचमन भी किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इस मौके पर देश के विकास के लिये माँ से प्रार्थना की। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को उदगम स्थल और वहाँ बने मंदिर के बारे में जानकारी दी।      

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

पचमढ़ी

आर.बी.त्रिपाठी कुदरत ने जैसे पचमढ़ी को दिल-खोलकर प्राकृतिक सौन्‍दर्य बख्‍शा है। चारों ओर पहाड़ों के उन्‍नत शिखर, हरियाली और वन, गहरी खाइयाँ, स्‍वच्‍छन्‍द विचरण करते वन्‍य-प्राणी, रंग-बिरंगे दुर्लभ पक्षियों के झुण्‍ड शांत वातावरण में फैली अलग तरह की सोंधी खुशबू और स्‍वच्‍छ हवा स्‍वास्‍थ्‍य के लिये बहुत फायदेमंद है। देश के हृदय प्रदेश कहे जाने वाले मध्‍यप्रदेश में बहुत नजदीक गर्मियों की छुट्टियाँ बिताने या घूमने-फिरने के शौकीन लोगों के लिये कोई अच्‍छी जगह है तो वह पचमढ़ी है। सतपुड़ा की रानी कही जाने वाली पचमढ़ी की सुरम्‍य वादियाँ और नयनाभिराम दृश्‍य किसी को भी पु‍लकित और मंत्रमुग्‍ध करने के लिये पर्याप्‍त है। लेकिन पचमढ़ी आज भी एक अबूझ पहेली की तरह है। यहाँ का इतिहास, जनश्रुतियाँ और किंवदंतियाँ सदैव ही आपको कुछ और नया जानने की जिज्ञासा उत्‍पन्‍न करती है। राजधानी भोपाल से तकरीबन 200 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है पचमढ़ी। भोपाल से पिपरिया तक सड़क सीधी-सपाट है। बाद में मटकुली से पगारा होकर पचमढ़ी तक जाने वाली टेड़ी-मेड़ी सड़क, रास्‍ते के दोनों ओर पहाड़ एवं घने जंगल संभलकर चलने के संकेत लगे होने के बावजूद किसी को भी अपनी ओर आकर्षित करते दिखते हैं। सतपुड़ा नेशनल पार्क से होकर गुजरता रास्‍ता और वन एवं वन्‍य-प्राणियों को किसी तरह का नुकसान न पहुँचाने की हिदायतें पढ़ते हुए आप आगे और आगे बढ़ते जाइये। एकाधिक स्‍थान पर अंकित चेतावनी कि यह इलाका मधुमक्खियों का है यहाँ रुकना ठीक नहीं है, भी एहतियात बरतने को प्रेरित करती है। सड़क के दोनों ओर उछल-कूद करते लाल मुँह वाले बंदर बरबस ही आपका ध्‍यान अपनी ओर खींचते हैं। लेकिन यहाँ भी लिखा मिलेगा कि ‘जंगली जानवरों को खाने के लिये कोई चीज न दें’। अलसुबह या शाम के धुंधलके में आपकी मुलाकात किसी अ ्‍य जंगली जानवर से भी हो सकती है। भरी गर्मियों में किसी गुफा के नीचे से गुजरते हुए आपके सर पर शीतल जल की बूँदें चट्टानों से रिसकर गिरें तो आपको कैसा अनुभव होगा? पचमढ़ी में बड़ा महादेव और जटाशंकर मंदिर जाने वाले श्रृद्धालु और पर्यटकों को खोहनुमा पहाडि़यों और गुफाओं के नीचे से होकर गुजरना पड़ता है और ठंडे पानी की बूँदें जैसे उनका अभिनंदन करते नजर आती हैं। जटाशंकर बहुत ठंडा स्‍थान है, जो पहाड़ों के बीच बनी खोह के मध्‍य स्थित है। यहाँ आस-पास बहुतायत में आम के पेड़ लगे हैं। पहाड़ी चट्टानों के बीच आम और अन्‍य प्रजाति के विशाल पेड़ों की उपस्थिति स्‍वयं में आश्‍चर्य के साथ सुकून भी देती है। बड़ा महादेव मंदिर परिसर में एक ब्रिटिश दंपति से मिलकर ज्ञात हुआ कि 75 वर्षीय श्री मॉन रॉड पैर से लाचार होने से बैसाखी के सहारे चलते हुए यहाँ महादेव के दर्शन करने पहुँचे हैं। उन्‍होंने बताया कि दुर्गम तीर्थ स्‍थल केदारनाथ के अतिरिक्‍त भारत में स्थित सभी ज्‍योतिर्लिंग के वे दर्शन कर चुके हैं। उन्‍हें भारत भ्रमण पर आना बहुत अच्‍छा लगता है और वे प्राय: हरेक साल अपनी पत्‍नी नोरीन के साथ यहाँ आते हैं। इस दम्‍पति की आँखों की चमक और इस उम्र में उनकी श्रद्धा तथा हौसला देखते ही बनता है। जटाशंकर मंदिर के नजदीक हमारी भेंट अहमदाबाद के सी.एन. स्‍कूल से आए नन्‍हे-मुन्‍ने विद्यार्थियों से होती है। अहमदाबाद से यहाँ तकरीबन 72 बच्‍चों का ग्रुप भ्रमण पर आया हुआ था। सी.एन. स्‍कूल के हर्ष वोरा, जश, हेली, विश्‍वा और दर्शिनी ने बड़े प्रफुल्लित होकर बताया कि उन्‍हें पचमढ़ी आकर यहाँ की हरियाली तथा सुंदरता देखकर बहुत खुशी हुई है। उनके पूरे ग्रुप को पचमढ़ी बहुत भाया है। वे फिर से अधिक वक्‍त निकालकर परिवार के साथ पचमढ़ी आना चाहेंगे।   वस्‍तुत: पचमढ़ी स्थित मंदिर और कुछ अन्‍य स्‍थान ‘नेचुरल एयर कंडीशनर’ की तरह हैं। यहाँ स्‍वाभाविक रूप से वातावरण में ठंडक बनी रहती है। यहाँ की आबोहवा और वातावरण को स्‍वास्‍थ्‍य के अत्‍यंत अनुकूल और लाभप्रद माना गया है। औषधियों में प्रयुक्‍त प्राचीन जड़ी-बूटियों का भंडार और दुर्लभ आयुर्वेदिक प्‍लांट यहाँ हैं। इस तरह पचमढ़ी को बॉटनी का भंडार भी कहा जाता है। पूर्व में यहाँ ‘सेनेटोरियम’ भी बनाया गया था जिसमें स्‍वास्‍थ्‍य लाभ के लिये दूर-दूर के स्‍थानों से लोग यहाँ आते थे। आज भी दमा, श्‍वांस, मनोरोग और क्षय रोग से पीडि़त मरीजों के लिये पचमढ़ी स्‍वास्‍थ्‍यप्रद जगह है।   पर्यटन विकास निगम के चंपक बंगलो में बहुतायत से दुर्लभ पेड़ों की प्रजातियाँ आज भी मौजूद हैं। समुचित देख-भाल की वजह से यहाँ आम की विभिन्‍न प्रजातियाँ, गुलाब-जामुन के पेड़, स्‍वर्ण चंपा, विशाल तने वाला चंपा, तून, महुआ, पाखड़, कटहल, सिलवर ओक (सरू), क्रिस्‍मस ट्री, जामुन बड़ी एवं देशी जामुन सहित फूलों की अनेक प्रजातियाँ हैं। इसी का सुफल है कि चंपक बंगलो के संपूर्ण परिसर में एक सौंधी सी महक और वातावरण में सुगंधित खुशबू हमेशा फैली रहती है। सैलानियों की सुविधा के लिये इन दुर्लभ पेड़ों के नाम तख्‍ती के रूप में प्रदर्शित किये गये हैं। उद्यानिकी विभाग के श्री लोखण्‍डे ने यहाँ स्थित उद्यानिकी नर्सरी में फूलों और फलदार पौधों के रोपण में अनेक नये-नये प्रयोग किये थे। लेकिन प्रकृति की इस अनुपम भेंट का आनंद लेने के लिये आपको चंपक बंगलो में रुकना होगा। चंपक बंगलो पूर्व में अविभाजित मध्‍यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री का पचमढ़ी स्थित निवास था। इसी परिसर में तत्‍कालीन केबिनेट की बैठक हुआ करती थी। केबिनेट की बैठक के हॉल में पर्यटन विकास निगम द्वारा मध्‍यप्रदेश जनसंपर्क के सहयोग से तत्‍कालीन केबिनेट बैठकों, राज्‍यपाल एवं मुख्‍यमंत्री सहित मंत्री-मंडल के और विभिन्‍न ईवेंट्स के दुर्लभ श्‍वेत-श्‍याम छायाचित्र करीने से मढ़वाकर प्रदर्शित किये गये हैं। इसे केबिनेट हाल का नाम दिया गया है। इनके जरिये आप अविभाजित मध्‍यप्रदेश की ग्रीष्‍मकालीन राजधानी पचमढ़ी के विभिन्‍न दुर्लभ क्षण से रू-ब-रू होते हैं। यह एक सुखद संयोग कहा जा सकता है कि पिछले दिनों मध्‍यप्रदेश मंत्रि-परिषद की महत्‍वपूर्ण बैठक और पर्यटन केबिनेट इसी स्‍थान पर संपन्‍न हुई जिसमें महत्‍वपूर्ण फैसले लिये गये। पचमढ़ी में तकरीबन आधा सैकड़ा स्‍थल पर्यटकों को लुभाने के लिये मौजूद हैं। लेकिन खास तौर पर लगभग साढ़े चार हजार फीट ऊँचाई पर स्थित धूपगढ़ पर सूर्यास्‍त का नजारा देखना किसी रोमांच से कम नहीं। यह स्‍थान प्रदेश की सर्वाधिक ऊँचाई वाले पहाड़ की चोटी है। सूर्यास्त के समय छायी रहने वाली धुंध एक अलग ही नजारा उपस्थित करती है। यहाँ आस-पास की पहा़ड़ियों की नेचुरल कटिंग अलग-अलग प्रकार की आकृतियों का एहसास करवाती है। वाकई ‘प्रकृति की भव्‍य छटाओं का अलौकिक दर्शन’ यहाँ होता है। पचमढ़ी स्थित प्राचीन मंदिर प्राकृतिक रूप से निर्मित हैं। पांडव गुफाएँ भी एक अबूझ पहेली की तरह है। इनके अतिरिक्‍त चौरागढ़, गुप्‍त महादेव, नागद्वारी के आस-पास सर्कल में चिंतामणि, गुप्‍त गंगा के अतिरिक्‍त प्राचीन चर्च भी यहाँ स्थित हैं। नागपंचमी पर यहाँ विशेष उत्‍सव होता है, जो प्राय: जुलाई माह में आती है। पचमढ़ी की खोज करने वाले केप्‍टन जेम्‍स फोरसिथ द्वारा निर्मित बाइसन भवन जिसे बाद में वन विभाग द्वारा ‘बाइसन लॉज’ व्‍याख्‍या केन्‍द्र का नाम दिया गया, एक नए स्‍वरूप में यहाँ स्थित है। बाइसन लॉज स्थित वानिकी संग्रहालय में पचमढ़ी के इतिहास, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, बाघ के संबंध में महत्‍वपूर्ण जानकारी, बाघ संरक्षण के तरीके, विभिन्‍न प्रजातियों के जंगली जानवर, दुर्लभ पक्षियों और वनस्‍पति आदि की रुचिकर जानकारी प्रदर्शित की गई है। संग्रहालय में फोरसिथ की खोज, बाइसन लॉज, पांडवों का निवास, साल और सागौन के पेड़ों का संगम, वन्‍य-जीव गलियारे, प्राणवान वन के साथ ही दुर्लभ पक्षी दूधराज, किलकिला सहित अन्‍य दुर्लभ पक्षियों की रोचक जानकारी प्रदर्शित की गई है। पचमढ़ी के प्रसिद्ध बी फॉल, कैथलिक चर्च, प्रियदर्शिनी पॉइंट (पोरसिथ पॉइंट), जटाशंकर गुफा, हांडी खोह सहित अन्‍य पर्यटन स्‍थलों की जानकारी भी प्रदर्शित की गई है।  पचमढ़ी में बारहों महीने पर्यटकों की आवाजाही बनी रहती है। ग्रीष्‍मकालीन अवकाश में भी यहाँ मध्‍यप्रदेश सहित मुख्‍यत: मुम्‍बई, नई दिल्‍ली, कोलकाता, महाराष्‍ट्र, गुजरात और पश्चिम बंगाल से पर्यटक भ्रमण पर आते हैं। पचमढ़ी को पर्यटन के नक्‍शे पर लाकर ज्‍यादा से ज्‍यादा पर्यटकों को पचमढ़ी के प्रति आकर्षित करने में मध्‍यप्रदेश पर्यटन का विशेष योगदान रहा है। विदेशी पर्यटक यहाँ प्राय: जंगल, ट्रेकिंग, हाइकिंग, कैम्पिंग और बर्ड वॉचिंग के उद्देश्‍य से आते हैं। लेकिन देश भर के पर्यटकों को पचमढ़ी अपनी प्राकृतिक सुन्‍दरता, हरियाली, वर्षाकाल में अनगिनत वॉटर फॉल, सघन वन और वन्‍य-प्राणियों के जरिये आकर्षित करती रही है। सैलानियों की सुविधा के लिये पचमढ़ी में राज्‍य शासन एवं प्रदेश के पर्यटन निगम ने सभी जरूरी सहूलियतें जुटाई हैं। पचमढ़ी में राज्‍य पर्यटन निगम की लगभग दर्जन भर इकाईयाँ स्थित हैं। इनमें चंपक बंगलो, अमलतास, नीलांबर, पंचवटी, देवदारू, कर्निकर, रॉक एण्‍ड मेनर, हिलटॉप बंगलो, ग्‍लेन व्‍यू होटल, होटल आर्क आदि प्रमुख हैं। मटकुली से पचमढ़ी के बीच पड़ने वाली देनवा नदी पर उन्‍नत पुल बन जाने से पचमढ़ी की यात्रा अब बारहों महीने और भी सुगम हो गई है। पचमढ़ी में पर्यटन और वन विभाग से वर्षों से जुड़े श्री किशन लाल गाइड बताते हैं कि ‘ग्रीष्‍म में आम, जामुन, चारोली (अचार) और महुआ की महक सैलानियों को लुभाती है’। आम की विशेष प्रजातियाँ यहाँ पाई जाती हैं जो बड़ी स्‍वादिष्‍ट हैं। गुफाएँ, रॉक पेंटिंग और केव्‍स पेंटिंग भी यहाँ देखने को मिलती हैं। महाशिवरात्रि पर्व यहाँ का विशेष त्‍यौहार है जब दूर-दूर से आकर श्रद्धालुजन चौरागढ़ में त्रिशूल चढ़ा कर मन्‍नत मांगते हैं। राजेन्‍द्र गिरि उद्यान एक अन्‍य दर्शनीय स्‍थल है जो पूर्व राष्‍ट्रपति स्‍वर्गीय डॉ. राजेन्‍द्र प्रसाद की प्रिय जगह रही है। डॉ. राजेन्‍द्र प्रसाद अनेक बार पचमढ़ी आए और उन्‍होंने यहाँ काफी वक्‍त बिताया। जटाशंकर के रास्‍ते में निम्‍बूभोज गुफाएँ भी पर्यटकों का ध्‍यान आकर्षित करती हैं। दिसम्‍बर-जनवरी के माह में शून्‍य डिग्री तापमान में यहाँ पानी में बर्फ तक जम जाती है वहीं बारिश के समय बादलों के झुण्‍ड का जमीन की ओर आना और मकानों, भवनों की खिड़कियों से टकराना, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व और पचमढ़ी बायोस्फियर रिजर्व एक अलग तरह के आनंद का अनुभव कहा जा सकता है। हालांकि पचमढ़ी से जुड़ी कोई महल या राजा-रानी की कहानी आम तौर पर प्रचलित नहीं है तथापि मान्‍यता है कि यह एक गोंडवाना आदिवासी बहुल स्‍थल था। यहाँ गोंड, कोरकू, भारिया, पिगमी (मवासी) आदिवासी रहते थे। उनके वंशज आज भी यहाँ निवास करते हैं। उनके आराध्‍य लोहारी बाबा का पूजा स्‍थल आज भी विद्यमान है। राजा भभूति का किला और किले में वॉटर मेनेजमेंट के अनुपम उदाहरण के रूप में याद किया जाता है। पचमढ़ी एक ऐसी जगह है जो इंसान को खूबसूरती के नायाब तोहफे देती हैं। बदले में वह आपसे यही अपेक्षा करती है कि पचमढ़ी को बस पचमढ़ी ही रहने दें।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

11 ki maut

जबलपुर शहर के करीब जामुनिया में मजदूरों से भरा वन विभाग का पिकअप वाहन पलटने से 11 लोगों की मौत हो गई और 15 घायल हो गए। सभी घायलों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां इलाज के बाद 11 घायलों को डिस्चार्ज कर दिया गया और 4 गंभीर घायलों का इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक वन विभाग ने अपनी सरकारी गाड़ी को एक तेंदूपत्ता ठेकेदार को मजदूरों को लाने के लिए दी थी। ठेकेदार का ड्राइवर नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था। इस दौरान नरसिंहपुर-गोटेगांव रोड पर जामुनिया के पास एक मोड पर ड्राइवर गाड़ी से अपना नियंत्रण खो बैठा और वह पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे नीचे जा गिरी। घटनास्थल पर ही 10 मजदूरों की मौत हो गई और एक घायल ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ये सभी मजदूर गोंदिया से देर रात ट्रेन से जबलपुर आए थे। वन विभाग के वाहन में बैठकर तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए चरगंवा जा रहे थे। इसी दौरान रात करीब 2 बजे जामुनिया के पास यह हादसा हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। प्रशासन द्वारा सभी को आर्थिक सहायता देने की बात कही गई है। सभी मजदूर महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के डुग्गीपार इलाके के अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं। मृतकों के नाम हैं  बुधराम पिता लक्खू (40), चुन्नी लाल पिता दायाराम चौधरी (35), लच्छू पिता कुंवरलाल चौधरी (30), रामनाथ पिता गनपत सरोते (40),  तुलाराम पिता हरिशचंद्र मोयरे (35), प्रदीप पिता माऊराव हल्वी (19),छगन पिता नीलकंठ कामड़े (30),शंकर पिता रामकृष्‍ण मसकोडे़ (35),गनेंद्र पिता तेजराम (35) ,टुमेश्वर पिता दयाराम मोयर (32) ,संतू पिता दामा शिंदे (53) |   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

नर्मदा सेवा मिशन

  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है नर्मदा सेवा यात्रा अब एक सामाजिक आंदोलन बन चुकी है। नर्मदा सेवा जीवन का मिशन है। यह राजनैतिक कर्मकांड नहीं है। उन्होंने कहा कि नदियों, पर्यावरण और जल को बचाना सरकार और हर नागरिक का कर्तव्य है। इस काम में सरकार और समाज दोनों को साथ-साथ चलना होगा। श्री चौहान ने कहा कि अगले साल से सभी नदियों को बचाने का अभियान चलेगा। यदि समाज नदियों के संरक्षण में जुट गया तो उत्कृष्ट परिणाम मिलेंगे। उन्होंने कहा कि अब सोने का नहीं जागने का समय है। यदि नदियों को बचाने की आत्म प्रेरणा उत्पन्न हो जाये तो लक्ष्य पूरा होने में समय नहीं लगेगा। उन्होंने कहा कि जो देश पर्यावरण को हानि पहुंचा रहे हैं उनकी आलोचना करने के बजाए अपना नागरिक धर्म निभाने पर ध्यान देना ज्यादा उपयुक्त है। वे आज यहां प्रशासनिक अकादमी में नदी, जल और पर्यावरण संरक्षण मंथन के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। इस मंथन का आयोजन पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन और जनअभियान परिषद द्वारा आयोजित किया गया था। इस मंथन में जल संरक्षण से जुड़े विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। उद्घाटन सत्र में वन मंत्री डॉ गौरीशंकर शेजवार, अपर मुख्य सचिव वन श्री दीपक खांडेकर, नर्मदा मर्मज्ञ श्री अमृतलाल बेगड़ एवं नदी संरक्षण विशेषज्ञ उपस्थित थे। नर्मदा सेवा मिशन के अंतर्गत भविष्य की कार्य योजना की रूपरेखा बताते हुये श्री चौहान ने कहा कि अमरकंटक में 15 मई को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के हाथों इसका विमोचन होगा। उन्होंने कहा कि नर्मदा मैया शाश्वत है। उन्हें नुकसान पहुंचाने वालों को दंड मिलेगा। नर्मदा जी को जीवंत अस्तित्व माना गया है। नर्मदा माँ के जीवन के लिये हरियाली बढ़ाने, प्रदूषण रोकने के सभी कार्य किये जायेंगे। दो जुलाई को दोनों तटों पर वृहद वृक्षारोपण होगा। नर्मदा की क्षीण होती धारा को समृद्ध किया जायेगा। उन्होंने कहा कि अब समाज ने स्वीकार कर लिया है कि जीवन देने वाली नारी का जीवन बचाना जरूरी है। प्राकृतिक संसाधनों का अन्यायपूर्वक दोहन ठीक नहीं है। राज और समाज दोनों को साथ-साथ काम करना पड़ेगा। हर छोटी नदी को जीवंत बनाने का अभियान चले केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री अनिल माधव दवे ने कहा कि मध्यप्रदेश  पूरे देश में नदी एवं जल संरक्षण का उदाहरण प्रस्तुत करेगा। उन्होंने कहा कि यदि पहाड़ों, जंगल, पर्यावरण को नहीं बचायेंगे तो नर्मदा नदी  क्रिकेट  का मैदान बन जायेगी। उन्होंने कहा कि नर्मदा के अलावा जीवन में कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि हर छोटी नदी को जीवंत बनाने का अभियान चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो नदी प्यास बुझाती है वही गंगा है। गांवों के समीप बहने वाली नदियों, गांवों के तालाबों, पोखरो को बचाने की जरूरत है। नर्मदा नदी के कछार क्षेत्र को समृद्ध बनाने की जरूरत है। समाज बिना सरकारी सहयोग के भी यह काम आत्मप्रेरणा से कर सकता है। करीब एक लाख किलोमीटर कैचमेंट एरिया में जल स्त्रोतों को जीवन देने का काम आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि नदियों और जल स्त्रोतों को प्रदूषण मुक्त रखने के लिये प्राकृतिक खेती पर भी ध्यान देना होगा। यदि स्वास्थ्य बचाना है तो रसायन मुक्त खेती जरूरी है। नीर, नारी और नदी का सम्मान किया मुख्यमंत्री ने जल पुरुष और मैगासेसे आवार्ड सम्मानित श्री राजेन्द्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने नदियों को बचाने के काम से राज, समाज और संतों जोड़कर उल्लेखनीय काम किया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने नदी और पर्यावरण संरक्षण के वे सब काम अपने हाथ में ले लिये हैं जो संतों द्वारा किये जाते हैं। उन्होंने इसके लिये मुख्यमंत्री श्री चौहान और उनके मंत्रीमंडलीय सहयोगियों और अधिकारियों को बधाई दी। श्री राजेन्द्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नर्मदा सेवा यात्रा के माध्यम से न सिर्फ नर्मदा बल्कि अन्य नदियों के संरक्षण  के प्रति भी समाज को जागृत किया है। उन्होंने कहा कि जब नीर, नारी और नदी का सम्मान होगा तभी नदियो का भी सम्मान होगा। उन्होंने कहा कि नदियों ने राजनीति को दिशा दी। पहले नदियां मैला साफ करने वाली थीं आज मैला ढ़ोने वाली मालगाड़ी बन गई। नदियों को आजादी चाहिए। उन्हें स्वतंत्र विचरण चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने नीर-नदी और नारी के सम्मान को समाज में पुन: स्थापित किया है। इस काम से पूरे समाज को जोड़ा है। उन्होंने नर्मदा को पूरी तरह से आत्मसात कर लिया है। श्री राजेन्द्र सिंह ने कहा कि नर्मदा के साथ-साथ सहायक नदियों को भी संरक्षण की भी जरूरत है। सभी सहायक नदियों को  जीवन देने की आवश्यकता है और इस काम में हृदय से जुड़ना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने व्यवहार से सभी को नर्मदा भक्त बना दिया है। सिने अभिनेता जैकी श्राफ सिने अभिनेता जैकी श्राफ ने कहा कि भविष्य की पीढ़ी को देखते हुये अभी से जल चिंता करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि भूमि जल का स्तर लगातार नीचे गिर रहा है। मिट्टी को नुकसान हो रहा है। सबको यह सोचने की आवश्यकता है  कि हम भविष्य के लिये कैसा पर्यावरण छोड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को विशेष अवसरों पर पौधा रोपण आवश्यक करना चाहिए और यही संस्कार बच्चों को देना चाहिए। उन्होंने कहा कि शालाओं और महाविद्यालयों में भी यही शिक्षा देनी चाहिए और पर्यावरण चेतना संपन्न नहीं पीढ़ी का निर्माण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नदियों का बचाना है यह कहने की नहीं समझने की बात है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री चौहान की पहल की सराहना की। मुख्य सचिव ने नर्मदा सेवा यात्रा और नर्मदा सेवा मिशन की पृष्ठ भूमि रुपरेखा पर प्रस्तुतिकरण देते हुए बताया कि अब अन्य जिलों में बहने वाली नदियों को बचाने के लिये भी स्थानीय स्तर पर अभियान चलने लगे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 78 हजार नर्मदा सेवकों का पंजीयन हो चुका है। 148 दिन की नर्मदा सेवा यात्रा में 1846 उप यात्राएं शामिल हुई । उन्होंने बताया कि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिये टेण्डर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। विश्व बैंक से इस काम के लिये लोन लेने की भी तैयारी हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने् नर्मदा एवं सहायक नदियों का संरक्षण की चुनौतियां एवं समाधान, नर्मदा सेवा मिशन की कार्य योजना, नर्मदा पर निर्भर अर्थतंत्र और नर्मदा सेवा मिशन के संस्थागत स्वरूप पर विभिन्न समूहों की चर्चा में भाग लिया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

digvijay singh

कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रॉल्स के शिकार बन जाते हैं। इस बार दिग्विजय उस समय ट्रोलिंग का शिकार हो गए जब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने पोते की तस्वीर शेयर करते हुए पूछा कि क्या वो भविष्य के नेता हैं? दिग्विजय ने लिखा था कि उनका पोता खड़ा होना सीख गया है। दिग्विजय ने एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उनका पोता दिग्गी राजा और अपने पिता जयवर्धन सिंह की तस्वीर के सामने खड़ा है। दिग्विजय सिंह ने पोते की तस्वीर के साथ ट्वीट किया ‘सहस्रजय मेरा पोता, हमारे लिए एसआरजे अपने से खड़ा होना सीख गया है। भावी राजनेता’।  तस्वीर शेयर किए जाते सोशल मीडिया यूजर्स दिग्विजय सिंह पर तंज कसने लगे। बहुत से यूजर्स ने लिखा कि पोते के अच्छे भविष्य के लिए उसे दिग्गी राजा की शिक्षाओं से दूर रखना होगा। आलोचना के साथ शुभकामनाएं भीं वहीं कुछ यूजर्स ने बच्चे को शुभकामना देते हुए दिग्विजय सिंह से अपील की है कि वो बच्चे को अपना मनपसंद करियर चुनने दें। वहीं उनके कई प्रशंसकों ने बच्चे को शुभाशीष दिया है। दिग्विजय सिंह के ट्विटर पर छह लाख 49 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। दिग्विजय के बेटे जयवर्धन सिंह मध्य प्रदेश की राघोगढ़ विधान सभा से विधायक हैं।   एक यूजर नरेंद्र कुभट का ट्वीट था कि ‘इसने अपने आप खड़ा होना सीख लिया लेकिन आपको आज भी गांधी परिवार की बैसाखी की जरूरत पड़ती है’।  गगनदीप हिंदुस्तानी नामक यूजर ने लिखा ‘लेकिन जब तक ये बाबू बड़ा होगा तब तक तो कांग्रेस लुप्त हो चुकी होगी’।अनिकेत वैश्य नामक यूजर ने लिखा ‘समझदार होगा तो कांग्रेस ज्वाइन ही नहीं करेगा’।  वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा ‘ईश्वर इसे आपकी बुरी शिक्षाओं से बचाए’ खैर ये बहुत क्यूट है।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

बुन्देलखण्ड सृजन

बुन्देलखण्ड सृजन-2017 में मुख्यमंत्री  चौहान   मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि टीकमगढ़ में अगले साल बानसुजारा बाँध परियोजना से जिले के दो लाख एकड़ क्षेत्र में फसलों की सिंचाई होगी। इसके बाद कृषि क्षेत्र में टीकमगढ़ का नाम पंजाब और हरियाणा से भी आगे निकल जायेगा। उन्होंने कहा कि टीकमगढ़ जिले के किसानों की आमदनी दोगुनी करना है तथा गाँवों की किस्मत बदलना है। श्री चौहान टीकमगढ़ में बुन्देलखण्ड सृजन-2017 के तहत राष्ट्रीय कृषि प्रदर्शनी एवं संगोष्ठी और किसान मेले का समापन समारोह कर रहे थे। कार्यक्रम में 'नर से नारायण सेवा'' की अनूठी पहल करते हुए सांसद डॉ. कुमार उपस्थित जन-समुदाय में से एक व्यक्ति श्री मठोले बंसकार को मंच पर लेकर आये तथा उसे मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित करवाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री मठोले बंसकार को माला एवं गमछा तथा स्वयं अपने हाथों से उसके पैर में चप्पल भी पहनाई। साथ ही उसे बर्तन एवं कपड़े भी प्रदान किये। श्री चौहान ने कहा कि खेती को लाभ का धंधा बनाने और किसानों की आय बढ़ाने के लिये किसानों को बिना ब्याज के कर्ज दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि सभी किसान भाई स्वाइल हेल्थ-कार्ड बनवायें जिससे खेत में कितनी मात्रा में खाद डालना है, कौन सा बीज कितनी मात्रा में बोना है, इसकी पूरी जानकारी हो। उन्होंने कहा कि जिले में सिंचाई के लिये चंदेल कालीन तालाबों को फिर से भरने का काम करेंगे। हर गाँव में पानी के संचय के लिये एक जल-संरचना बनाई जायेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हमने टीकमगढ़ जिले में पिछले वर्ष सूखा राहत में 600 करोड़ से ज्यादा राशि का वितरण किया था। उन्होंने कहा कि हमने जिले के 16000 लोगों के खाते में प्रधानमंत्री आवास के लिये एक लाख बीस हजार रूपये की राशि जमा की है। इस योजना में जो हितग्राही अपना मकान खुद बनायेगा उसे मकान के साथ मनरेगा की मजदूरी भी दी जायेगी। श्री चौहान ने कहा कि टीकमगढ़ जिले के निवाड़ी एवं पृथ्वीपुर क्षेत्र में पेयजल सप्लाई हेतु पारीछा बाँध पर 69 लाख 93 हजार रूपये की योजना बनाई गई है। रुपये 194 करोड़ की लागत से भीतरी उदवहन योजना द्वारा बेतवा का पानी खींचकर सिंचाई करने की योजना संचालित है। टीकमगढ़ एवं बलदेवगढ़ ब्लॉक में 974 करोड़ की सिंचाई एवं पीने के पानी की योजना बनाई गई है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बलदेवगढ़ में अगले वर्ष से शासकीय महाविद्यालय प्रारंभ करने, टीकमगढ़ जिले में एक 50 बिस्तरों वाला आयुष अस्पताल प्रारंभ करने, जिले में भेड़ फार्म वनाये जाने और नजरबाग प्रांगण में लगने वाले शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का नया भवन शीघ्र स्वीकृत करने की बात कही। प्रारंभ में 200 करोड़ की राशि के कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन और कन्याओं का पूजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री एवं अतिथियों ने 'टीकमगढ़ : कृषि परिदृश्य एवं उपलब्धियाँ'' पुस्तिका एवं श्रीरामराजा मंदिर ओरछा बेवसाइट ब्रोशर का विमोचन किया। साथ ही दैनिक सागर दिनकर समाचार-पत्र के टीकमगढ़ संस्करण का विमोचन भी किया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 शिवराजसिंह चौहान

मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान धार जिले के मोहनखेड़ा में ज्योतिष सम्राट और मुनिश्री ऋषभ चन्द्रविजय जी विद्यार्थी म.सा. के ''आचार्य पद पट्टाभिषेक महा-महोत्सव कार्यक्रम'' में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आचार्य श्री को काम्बली भेंट कर आशीर्वाद भी लिया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आचार्य श्री से सदबुद्धि, सन्मार्ग पर चलने तथा जनता की सेवा के लिए सामर्थ्य प्रदान करने का आशीर्वाद माँगा। उन्होंने कहा कि मोहनखेड़ा तीर्थ में मानव सेवा के लिए अखण्ड व्रत चलता है। यहाँ शिक्षा, संस्कार, चिकित्सा, जल संरक्षण, गौ-सेवा, पीड़ित और शोषित वर्गों के लोगों के कल्याण के लिये विशेष प्रकल्प चलाए जाते हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि ''नमामि देवि नर्मदे''-सेवा यात्रा के जरिये प्रदेश में नदियों के संरक्षण, पर्यावरण सुधार, जल-संरक्षण के प्रयासों के साथ ही बेटियों को बचाने का महा अभियान चलाया जा रहा है। बेटियों के बिना सृष्टि नहीं चल सकती है, बेटियाँ हैं, तो कल है। उन्होंने कहा कि जैन धर्म ने ''जियो और जीने दो'' का मूल-मंत्र दिया है। जीवों के प्रति दया का भाव और अहिंसा का संदेश दिया है। हम सभी इसे आत्मसात करें और जीवों के प्रति दया का भाव रखें। उन्होंने कहा कि प्रदेश की धरती पर कोई भी अवैध बूचड़खाना नहीं चलने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आचार्य श्री ऋषभचन्द्र विजय जी म.सा. को राजकीय अतिथि का दर्जा प्रदान किया जाएगा। उन्होंने आचार्य श्री से अनुरोध किया कि वे सम्पूर्ण प्रदेश का भ्रमण कर पीड़ित मानवता की सेवा के लिए मोहनखेड़ा तीर्थ द्वारा चलाए जा रहे प्रकल्पों को जन-जन तक पहुँचाये। पट्टाभिषेक कार्यक्रम में गच्छाधिपति आचार्य श्री ऋषभचन्द्र विजय जी म.सा. ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को श्रेष्ठ मुख्यमंत्री बताते हुए अवैध बूचड़खाने बन्द किए जाने की घोषणा पर उन्हें साधुवाद दिया। उन्होंने बेटी बचाओ अभियान के प्रति भी अपना समर्थन व्यक्त किया। कार्यक्रम में मोहनखेड़ा तीर्थ से प्रकाशित मासिक पत्रिका ''ऋषभ चिंतन'' का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री श्री थावरचन्द गेहलोत, प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, पूर्व मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर, पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री विक्रम वर्मा सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और नागरिक मौजूद थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraj singh form

    मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान आज अल्प-प्रवास पर विदिशा पहुँचे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ग्राम निमखिरिया स्थित अपने नये फार्म हाउस में उद्यानिकी फसलों को देखा। उन्होंने निर्माणाधीन दुग्ध शीत-केन्द्र का जायजा भी लिया। मुख्यमंत्री ने बेसनगर फार्म हाउस का भी अवलोकन किया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

अनूपपुर

  नर्मदा सेवा यात्रा का डिण्डोरी जिले से अनूपपुर जिले में पहुँचने पर आज सुबह खाल्हे दूधी के शीशघाट आश्रम में आत्मीय स्वागत किया गया। नर्मदा नदी के उत्तर तट पर अनूपपुर जिले में यात्रा का यह पहला पड़ाव है। यात्रियों ने माँ नर्मदा की पूजा-अर्चना की और नर्मदा को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त बनाने का संकल्प लिया। स्थानीय ग्रामीणों ने लोक नृत्य एवं लोकगीतों के माध्यम से नर्मदा सेवा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। मौसम ने भी यात्रियों को राहत दी। एक दिन पहले तेज धूप में दिन में चलना कठिन था किन्तु आज सबेरे से बादलों की आवाजाही से यात्रियों को सुहाना वातावरण मिला। आज सबेरे से ही खाल्हे दूधी नर्मदा तट पर उत्सव का माहौल था। नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री ओमप्रकाश धुर्वे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति धुर्वे और अनूपपुर जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर श्री अजय शर्मा सहित जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और जन-प्रतिनिधियों ने नर्मदा यात्रियों का स्वागत किया। विधायक श्री फुण्देलाल सिंह मार्को, जयसिंह नगर विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती प्रमिला सिंह सहित शीशघाट आश्रम के प्रमुख संत नर्मदा दास भी स्वयं सारी व्यवस्थाएँ देख रहे थे।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

शिवराज विधायकों से नाराज

  पार्टी की बैठकों में अनुपस्थिति पर मंत्रियों के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधायकों की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले और संभागों में पार्टी की बैठकों में विधायक लगातार अनुपस्थित हो रहे हैं। इन बैठकों को गंभीरता से लें। मुख्यमंत्री बुधवार शाम को मुख्यमंत्री निवास में विधायक दल की बैठक को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायकों को अपने क्षेत्र का आखिरी पोलिंग बूथ भी नहीं पता है। सभी एमएलए 15 दिन पोलिंग बूथों पर दें। 21 से 28 मई को पार्टी के विस्तारक अलग-अलग क्षेत्र में जाएंगे, उनके साथ पूरा सहयोग कर अपना समय भी दें। इसके अलावा 17, 18 और 19 मई को विस्तारकों का प्रशिक्षण भी होगा। इसके अलावा बैठक में ज्यादातर ग्रामोदय अभियान और प्रधानमंत्री की अमरकंटक यात्रा को लेकर चर्चा चली। विधायकों की बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने 52 नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों के लिए क्षेत्र के विधायकों और प्रभारी मंत्रियों के साथ अलग से बैठक की। भाजपा ने विधायकों की सोशल मीडिया पर सक्रियता को लेकर भी एक रिपोर्ट तैयार करवाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्यादातर विधायक सोशल मीडिया का उपयोग ही नहीं कर रहे हैं। सभी लोग टि्वटर और फेसबुक पर अपडेट रहें और अपने कार्यक्रम के साथ-साथ सरकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं। मुख्यमंत्री ने विधायकों से पूछा कि कितने विधायकों के खुद के कार्यालय हैं, इस पर ज्यादातर विधायकों ने हामी भरी। फिर सीएम ने कहा कि जिन्होंने कार्यालय नहीं खोले हैं, वे तत्काल कार्यालय खोलें। सीएम ने कहा कि मैंने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ टिफिन पार्टी की। आप भी अपने क्षेत्रों में लोगों के साथ टिफिन पार्टी कर उन्हें पार्टी से जोड़ें। कुछ विधायकों ने पीएम आवास योजना में चल रही गड़बड़ी का भी जिक्र किया। विधायकों ने मांग रखी कि जिन लोगों को योजना के तहत पहली किस्त मिल गई है, उन्हें योजना से बाहर न किया जाए। इस पर सीएम ने कहा कि नई गाइडलाइन का पालन करना ही पड़ेगा। फिर भी कोई रास्ता निकाला जाएगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

narmda yatra

  नर्मदा सेवा यात्रा दो मई को डिण्डोरी के बालपुर, पलकी, चुरिया होते हुए धर्मपुरा पहुँची। तेज गर्मी में भी निरंतर आगे बढ़ रही इस यात्रा में आज ग्राम पलकी के शासकीय हाई स्कूल परिसर में जन-संवाद आयोजित किया गया। साध्वी प्रज्ञा भारती, म.प्र. जन-अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री प्रदीप पांडे, म.प्र. रोजगार संवर्धन मंडल के अध्यक्ष श्री हेमंत देशमुख ने उपस्थित ग्रामीणों से जल-संरक्षण, स्वच्छता, वृक्षारोपण, नशामुक्ति तथा बेटी बचाओ अभियान पर बातचीत की। आगामी दो जुलाई को होने वाले वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम की जानकारी भी दी गयी। डिण्डौरी जिले में 97 गाँव नर्मदा नदी के दक्षिणी तट पर तथा लगभग एक सौ गाँव उत्तरी तट पर हैं। यात्रा में ग्रामीणों को जैविक खेती अपनाने, नशामुक्ति, बच्चों को स्कूल भेजने और निर्मल रहने का संकल्प दिलवाया जा रहा है। इस जुड़ाव और प्रतिबद्धता के परिणाम-स्वरूप यह यात्रा ग्रामीणों को शिक्षित करने, जानकारी देने और बेहतर जीवन के लिये संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम बन गयी है। धर्म, संस्कृति और संस्कार को साथ लेकर चलती यह यात्रा सुदूरवर्ती ग्रामीणों को विकास और उन्नति के लिये भी प्रेरित कर रही है। आज यात्रा पथ पर ग्राम चुरिया में क्षेत्र की महिलाएँ सिर पर कलश रखकर यात्रा के स्वागत में खड़ी थीं। नर्मदा नदी के संरक्षण-संवर्धन के संकल्प और संवाद के साथ यात्रा ग्राम पंचायत मुढ़िया कला की ओर आगे बढ़ी। इस पंचायत के धर्मपुरा टोला में जन-संवाद में प्रदूषण पर केन्द्रित ब्रह्मा, विष्णु, महेश शीर्षक सांगीतिक नाट्य प्रस्तुति हुई। साध्वी प्रज्ञा भारती ने उपस्थित जन-समुदाय से नर्मदा नदी को स्वच्छ रखने के लिये किये जाने वाले उपायों पर चर्चा की। सुश्री भारती ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की भावना के अनुरूप नर्मदा के संरक्षण-संवर्धन के लिये कार्य करने और दो जुलाई को होने वाले वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेने के लिये भी ग्रामीणों को प्रेरित किया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

सीएम हेल्पलाइन

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर अपने स्तर से कार्रवाई नहीं करने वाले अधिकारियों पर लोकसेवा गारंटी अधिनियम की तरह जुर्माने का प्रावधान किया जायेगा। सभी संभागायुक्त ग्रामोदय अभियान की निरंतर मानिटरिंग करें। यह ग्रामीण जनता के कल्याण का महत्वपूर्ण अभियान है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहाँ समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम में ये निर्देश दिये। इस दौरान मंत्रीमंडल के सदस्य तथा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि ग्रामोदय अभियान में सभी पंचायतों में आगामी 31 मई को पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने के कार्यक्रम आयोजित किये जायें। आगामी 14 जून से शुरू हो रहे 'स्कूल चले हम' अभियान की व्यवस्थित तैयारियाँ करें। जिलों में इस अभियान के लिये प्रेरकों का पंजीयन करें। आगामी 2 जुलाई को नर्मदा के दोनों तटों पर 6 करोड़ पौधों के रोपण की तैयारियाँ करें। प्रभारी मंत्री जिलों में विकास और जन-कल्याण के कार्यक्रमों का नेतृत्व करें। पॉलीथिन पर लगाये गये प्रतिबंध का प्रभावी क्रियान्वयन करें। जिलों में महुआ खरीदी का काम ठीक से हो। वृद्धावस्था पेंशन और मनरेगा की मजदूरी के भुगतान में दिक्कत नहीं हो, यह सुनिश्चित किया जाये। सीएम हेल्पलाइन पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की सुविधा बताया गया कि सीएम. हेल्पलाइन का एम.पी. समाधान पोर्टल के साथ एकीकरण कर दिया गया है। अब नागरिकों को सीएम हेल्पलाइन पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की सुविधा दी गई है। केन्द्र सरकार द्वारा देश में किये गये 500 शहर के स्वच्छता सर्वे में 20 शहरों को पुरस्कार के लिये चुना गया है, जिसमें मध्यप्रदेश के आठ शहर इन्दौर, रीवा, खरगोन, भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, सागर और पीथमपुर शामिल हैं। ग्रामोदय अभियान में प्रदेश में 22 हजार 220 ग्राम संसद, 11 हजार 800 महिला संसद और 21 हजार 142 कृषि संसद आयोजित की गई हैं। विद्यालय उपहार योजना में प्रदेश के 25 हजार स्कूलों में सुधार कार्य कराये जायेंगे। राजगढ़ जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन भुगतान के लिये किये गये नवाचार 'बैंक सखी मॉडल' और शहडोल जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन भुगतान के लिये की गई व्यवस्था की जानकारी दी गई। अच्छे कार्य पर मिली बधाई मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सीएम हेल्पलाइन में अधिकतम संतुष्टि प्रतिशत के साथ शिकायत निपटाने वाले 10 अधिकारियों को बधाई दी। इन अधिकारियों में ऊर्जा विभाग के कनिष्ठ यंत्री श्री विनोद भाना, परिवहन विभाग के अतिरिक्त आरटीओ श्री सुनील गौड़, नगरीय प्रशासन विभाग के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी श्री राकेश शर्मा, खाद्य विभाग के सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री मुकुल त्यागी, पशु चिकित्सा विभाग के उप संचालक डॉ. एच. चक्रवर्ती, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री एस.के. अग्रवाल, स्वास्थ्य विभाग के सिविल सर्जन डॉ. ए. सिन्हा, कृषि विभाग के मंडी सचिव श्री संजीव श्रीवास्तव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सहायक यंत्री श्री एम. पाटीदार और सहकारिता विभाग की उपायुक्त श्रीमती शकुंतला ठाकुर शामिल हैं। पीसीसीएफ सहित अन्य अधिकारी निलम्बित समाधान ऑनलाइन में आज दस हितग्राहियों की शिकायतों का निराकरण किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिये। धार जिले की ग्राम पंचायत बाग के श्री फिरोज खान द्वारा वन विभाग को की गई रेत सप्लाई का भुगतान समय से नहीं मिलने की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने इस शिकायत का फोर्स्ड क्लोजर करने वाले वन विभाग के पीसीसीएफ श्री एल.के. चौधरी, जनपद पंचायत सरदारपुर के कार्यपालन अधिकारी के विरुद्ध निलम्बन की कार्रवाई करने के निर्देश दिये। शिवपुरी जिले के ग्राम रेडी के श्री पूरनलाल द्वारा एक विद्युत कनेक्शन के अलावा दो अतिरिक्त विद्युत देयक प्राप्त होने की शिकायत पर विद्युत विभाग के सहायक महाप्रबंधक श्री जी.के. श्रीवास्तव और सहायक ग्रेड-3 श्री भगवानदास शर्मा को निलम्बित करने की जानकारी दी गई। उमरिया जिले के ग्राम निपानिया के श्री कृष्णपाल बैगा की भूमि पर लगे महुआ के पेड़ काटने पर पावर जनरेटिंग कंपनी द्वारा मुआवजा नहीं मिलने की शिकायत पर बताया गया कि मुआवजा राशि आवेदक को भेजी गई है। इसी तरह उमरिया जिले के ग्राम मझगवां के श्री गौरा कौल ने बताया कि उनकी नातिन को लाड़ली लक्ष्मी योजना में मिले बचत पत्र जमा कराने के बाद भी प्रमाण-पत्र नहीं मिले हैं। मुख्यमंत्री ने इस प्रकरण में महिला-बाल विकास विभाग के संबंधित अधिकारी श्री सोनी को निलम्बित करने और प्रकरण की जाँच करने के निर्देश दिये। मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ के श्री दशरथ पाटीदार की मुंजाखेड़ी तालाब के लिये जमीन अधिग्रहण का मुआवजा नये अधिनियम में नहीं मिलने की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने तुरंत भुगतान के निर्देश दिये। छिंदवाड़ा जिले के ग्राम सेजा के श्री विनोद अहिरवार द्वारा मातृत्व सहायता योजना के तहत सहायता का भुगतान नहीं होना बताया गया। इस प्रकरण में सीएम हेल्पलाइन के द्वितीय स्तर पर प्रकरण बन्द करने पर महिला-बाल विकास विभाग की संयुक्त संचालक सुश्री सीमा शर्मा को निलम्बित करने के निर्देश दिये। बताया गया कि इस प्रकरण में हितग्राही को गत 27 अप्रैल को भुगतान कर दिया गया है। पन्ना जिले के ग्राम कल्याणपुर के श्री रविन्द्र सिंह ने बताया कि वर्ष 2014 में पूर्ण होने के बाद भी ग्राम पंचायत ने नल-जल योजना आज तक शुरू नहीं की है। बताया गया कि अब यह नल-जल योजना शुरू कर दी गई है। इस प्रकरण में लापरवाही बरतने वाले लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के एक मुख्य अभियंता और 11 कार्यपालन यंत्री के विरुद्ध विभागीय जाँच की जा रही है। रतलाम जिले के ग्राम धतुरिया के श्री मांगीलाल कीर की इंदिरा आवास योजना की द्वितीय किस्त का भुगतान नहीं होने की शिकायत पर बताया गया कि उक्त किस्त का भुगतान कर दिया गया है। प्रकरण में लापरवाही बरतने वाले जनपद पंचायत पिपलौदा के प्रभारी अधिकारी को निलम्बित कर दिया गया है। सीहोर जिले के ग्राम टीकामोड़ के श्री लक्ष्मण चौहान ने बताया कि सड़क के लिये ली गई भूमि का मुआवजा मिल गया है। इसी तरह रीवा के ग्राम जवा के श्री दिवाकर सिंह ने बताया कि बाढ़ से हुए नुकसान का मुआवजा उनके पिता श्री चिंतामणि सिंह को स्वीकृत हुआ था पर भुगतान दूसरे व्यक्ति श्री रामनिवास कुशवाह के खाते में कर दिया गया। बताया गया कि गलत प्रविष्टि के लिये पटवारी श्री मनधीर रावत को निलम्बित कर नायब तहसीलदार श्री कमलभान सिंह और नायब नाजिर श्री देवेन्द्र पाण्डे को सूचना पत्र जारी किया गया है। बड़वानी जिले के ग्राम जामला के श्री विश्राम की अंतरजातीय विवाह की प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं मिलने की शिकायत पर भुगतान की कार्रवाई के निर्देश दिये। जानकारी दी गई कि नीमच जिले के ग्राम केलूखेड़ा की रितु सोलंकी की अंक सूची में गलत फोटो लगने की शिकायत का निराकरण कर दिया गया है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

अभिनेता गोविंदा

डिंडौरी के शाहपुर में मुख्यमंत्री के साथ फिल्म अभिनेता गोविंदा भी शामिल हुए जनसंवाद में    मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान डिंडौरी जिले के शाहपुर में नर्मदा सेवा यात्रा में शामिल हुए। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री विनय सहस्त्रबुद्धे, महामंत्री श्री रामलाल, प्रदेश के खाद्य-नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री ओमप्रकाश धुर्वे, पत्रिका समाचार-पत्र के समूह सम्पादक श्री गुलाब कोठारी, दीनदयाल शोध संस्थान के अध्यक्ष श्री अजय महाजन, पूर्व सांसद तथा फिल्म अभिनेता श्री गोविन्दा, जर्मन मूल की टी.वी. कलाकार सुश्री सुजैन बर्नर्ट भी आज यात्रा और जन-संवाद में शामिल हुए। जन-संवाद में मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री का दायित्व वर्तमान शासन संचालन तक सीमित नहीं है। भविष्य की पीढ़ियों के हित संरक्षण का विचार और तदनुसार कार्य भी हमारी जिम्मेदारी है। इस दायित्व बोध से ही नर्मदा सेवा यात्रा आरंभ की गई है। यात्रा के अंतर्गत वृक्षारोपण, नदी को स्वच्छ और पवित्र रखने के प्रयास और जन-जागरूकता से नर्मदा नदी को हम अगली पीढ़ियों के लिये भी जीवन दायिनी स्वरूप में सौंप पायेंगे। श्री चौहान ने कहा कि डिंडौरी जैसे सुदूर इलाके में राष्ट्रीय नेतृत्व, ख्यात अभिनेताओं और प्रतिष्ठित समाचार-पत्र के समूह संपादक का आना क्षेत्र में रहने वाले लोगों की नर्मदा माँ के प्रति आस्था और प्रतिबद्धता का सम्मान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नर्मदा सेवा यात्रा के अंतर्गत शासन और समाज, समान उत्तरदायित्व के भाव से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने उपस्थित जन-समुदाय को नदी जल की स्वच्छता बनाये रखने, वृक्षारोपण में भाग लेने और नशामुक्ति के लिये संकल्पित होने के लिये प्रेरित किया। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री विनय सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि नवाचारों के लिये प्रसिद्ध मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नदी संरक्षण के लिए शिव-धनुष हाथ में लिया है। यह लोकोन्मुखी अभियान, अकाल प्रभावित राज्यों के लिये अनुकरणीय है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री रामलाल ने कहा कि यह यात्रा गरीब किसान के हित, शहरों-गाँवों के स्वास्थ्य और धर्म संस्कृति के संवर्धन के लिए है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दलीय राजनीति और धर्म की सीमाओं से ऊपर उठकर इस यात्रा का आयोजन किया है। श्री रामलाल ने 2 जुलाई को हो रहे वृक्षारोपण की संख्या को दस करोड़ तक ले जाने का आव्हान किया। यात्रा और जन संवाद में शामिल हुए पूर्व सांसद तथा 140 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके ख्यात अभिनेता श्री गोविंदा ने कहा कि माँ नर्मदा के प्रति राज्य शासन की संवेदनशीलता प्रशंसनीय है। श्री गोविंदा ने बताया कि उनकी बेटी का नाम नर्मदा है। बेटी का यह नामकरण उनके लिये भाग्यशाली और आनंददायी रहा। पत्रिका समाचार -पत्र के समूह संपादक श्री गुलाब गोठारी ने कहा कि नर्मदा नदी के तटों पर सधन वृक्षारोपण से नदी की स्थिति के अलावा आस-पास के किसानों की आर्थिक समृद्धि में भी सुधार आयेगा। परिणामस्वरूप बीस-तीस साल बाद आने वाली पीढ़ी भी नर्मदा को माँ के स्वरूप में पायेगी। श्री कोठारी ने कहा कि बीज की नियति है कि वह दूसरों के भरण-पोषण के लिये ही होता है। इसके लिये इसे त्याग और समर्पण का पथ अपनाना पड़ता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान भी इस पथ पर अग्रसर होकर न केवल प्रदेश की जनता अपितु प्रकृति और पर्यावरण के कल्याण के लिये भी लगातार नि:स्वार्थ कार्यरत है। जन-संवाद में साध्वी प्रज्ञा भारती, श्री अनुराग कृष्ण शास्त्री, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नागेश ठाकुर और भारतीय मजदूर संघ के श्री सुरेंद्रन ने भी जन-समुदाय को संबोधित किया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

आदि शंकराचार्य

अद्वैत वेदांत दर्शन के प्रवर्तक, सनातन धर्म के पुनरूद्धारक और सांस्कृतिक एकता के देवदूत आदि शंकराचार्य का प्रकटोत्सव आज पूरे प्रदेश में मनाया गया। सभी जिलों में आदि शंकराचार्य के जीवन और दर्शन पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंखला आयोजित की गई। राजधानी भोपाल में विधानसभा के मानसरोवर सभागार में जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी जयेन्द्र सरस्वती, कांची कामकोटि पीठ की उपस्थिति में आदि शंकराचार्य का पुण्य-स्मरण किया गया। आदि शंकराचार्य के अवदान पर अपने विचार रखते हुए जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी जयेन्द्र सरस्वती ने कहा कि आदि शंकराचार्य के अनुसार शांत स्वरूप धारण करने से ही कल्याण होगा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आदि शंकराचार्य की जीवनी और सनातन धर्म के उद्धार में उनके योगदान पर आधारित पाठ्यक्रम स्कूल शिक्षा में शामिल किया जायेगा। उन्होंने आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास की स्थापना करने की घोषणा करते हुए कहा कि इसके माध्यम से आदि शंकराचार्य के दर्शन एवं वेदांत शिक्षा के प्रसार की गतिविधियाँ संचालित होंगी। संत समाज मार्गदर्शन करेगा जबकि सरकार सहयोगी की भूमिका में होगी। श्री चौहान ने कहा कि विकास करने के अलावा संतों के मार्गदर्शन में नई पीढ़ी को सांस्कृतिक, धार्मिक और आध्यात्मिक संस्कारों से शिक्षित और दीक्षित करना भी सरकार का काम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की पवित्र गुफा का जीर्णोद्धार होगा जहाँ उन्होंने अपने गुरू के मार्गदर्शन में तपस्या की थी। श्री चौहान ने कहा कि आदि शंकराचार्य ने शिक्षा दी है कि सभी जीवों में एक ही चेतना का स्पंदन है। उन्होंने कहा कि वेदांत दर्शन विश्व की सभी प्रकार की वैमनस्यता और द्वंदों को दूर करने में सक्षम है। श्री चौहान ने बताया कि ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की भव्य प्रतिमा निर्माण के लिये अष्ट धातु संग्रहण अभियान एक जून से 30 जून तक चलेगा। उन्होंने कहा कि यदि आदि शंकराचार्य नहीं होते तो भारत का सांस्कृतिक अखंडता का वर्तमान स्वरूप भी नहीं होता। उन्होंने कहा कि जब विश्व समाज विकसित और सभ्य बनने की प्रक्रिया में था इससे पहले ही भारत में वेदों की रचना हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि वेदांत दर्शन में संपूर्ण ब्रह्माण्ड के कल्याण की सोच है। भारत एक अद्भुत देश है और इसकी दर्शन परंपराएँ अनूठी हैं। उन्होंने कहा कि आदि शंकराचार्य ने भारत की सांस्कृतिक एकता में आने वाली सारी बाधाएँ दूर कर दीं हैं। चार पीठों की स्थापना कर उन्होंने भारत को एक सूत्र में बाँध दिया। उन्होंने सांस्कृतिक अखंडता की नींव मजबूत की। अब भारत को कोई नहीं तोड़ सकता। आदि शंकराचार्य ने भारत को सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रूप से अत्यंत मजबूत बना दिया है। आदि शंकराचार्य के योगदान का स्मरण करते हुए पूरे प्रदेश में प्रकटोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया है। चिन्मय मिशन के स्वामी श्री सुबोधानंद ने कहा कि आदि शंकराचार्य के प्रकटोत्सव को जनपर्व के रूप में मनाया जाना चाहिये। स्वामी गोविन्द देव गिरि ने कहा कि मध्यप्रदेश के लिये आज ऐतिहासिक दिवस है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश ने आदि शंकराचार्य को ज्ञान का प्रकाश दिया। भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा भी इसी भूमि पर सांदीपनि आश्रम में हुई। इसी भूमि से मुख्यमंत्री श्री चौहान को नर्मदा सेवा की प्रेरणा मिली। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान को राज्य के मुखिया के नाते अपनी जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभाने के लिये कई पीढ़ियों तक याद किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में सांस्कृतिक नवोत्थान हो रहा है। भविष्य में भारत आने वाला हर आध्यात्मिक यात्री चारों धामों की यात्रा करने के साथ ही मध्यप्रदेश की भी यात्रा अवश्य करेगा। उन्होंने बताया कि आदि शंकराचार्य ने वेदांत दर्शन के माध्यम से सभी प्रकार के संशयों और भ्रांतियों को दूर कर दिया है। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि हर व्यक्ति को वेदांत ज्ञान प्राप्त करने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि आदि शंकराचार्य द्वारा लिखे गये भाष्य दुनिया के अद्भुत काव्य हैं जिनमें जीवन-दर्शन है। युवा पीढ़ी को इस दार्शनिक विरासत से परिचित कराने के लिये हर प्रकार का प्रयत्न किया जाना चाहिए। हरिद्वार के स्वामी श्री परमानंद गिरि ने कहा कि आदि शंकराचार्य के दर्शन को जीने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जीव है तो ब्रह्म है और ब्रह्म होगा तो जीव होगा। आदि शंकराचार्य की वेदांत शिक्षाओं का समाज में विस्तार करना होगा। इससे सभी प्रकार के संघर्षों का समाधान मिलेगा। आध्यात्मिक विषयों पर लेखन करने वाले विद्वान श्री विट्ठल सी. नाडकर्णी ने कहा कि मुख्यमंत्री नर्मदा सेवा यात्रा और आदि शंकराचार्य का प्रकटोत्सव मनाकर सांस्कृतिक पहचान को पुन: स्थापित किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव श्री राम माधव ने कहा कि आदि शंकराचार्य ने उद्घोष किया था कि सब मनुष्य बराबर हैं। कोई भी मनुष्य चाहे वह किसी भी वर्ण या जाति में जन्मा हो अपने पुरुषार्थ से पांडित्य और वेदांत ज्ञान प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि आदि शंकराचार्य अप्रतिम दार्शनिक और समाज सुधारक थे। उन्होंने आदि शंकराचार्य सांस्कृतिक एकता न्यास स्थापित करने के लिये मुख्यमंत्री श्री चौहान की भूरि-भूरि सराहना करते हुए कहा कि यह आदि शंकराचार्य के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। भाजपा के संगठन मंत्री श्री रामलाल ने कहा कि आदि शंकराचार्य का प्रकटोत्सव मनाना अपने-आप में सराहनीय कार्य है। इसके लिये उन्होंने मुख्यमंत्री की सराहना करते हुए कहा कि वे मध्यप्रदेश के सांस्कृतिक उत्थान के लिये भी उतने ही प्रयत्नशील है कि जितने मध्यप्रदेश के विकास के लिये। उन्होंने कहा कि भारत को सांस्कृतिक रूप से शक्तिशाली बनने की आवश्यकता है क्योंकि भविष्य में भारत को ही वेदांत दर्शन की विश्व में स्थापना करना है। इस अवसर पर आदि शंकराचार्य के जीवन-दर्शन पर केन्द्रित वृत्त चित्र का प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री ने ‍क्रिस्प संस्था द्वारा निर्मित वेबसाइट www.statueofculturalunity.in का लोकार्पण किया। आदि शंकराचार्य के जीवन पर केन्द्रित पुस्तिका का भी लोकार्पण किया गया। समारोह की शुरुआत ध्रुपद गायक अभिजीत सुखदाणे और साथियों द्वारा आदि शंकराचार्य रचित स्रोतों के गायन से हुई। इस अवसर पर संस्कृति राज्य मंत्री श्री सुरेन्द्र पटवा, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री विनय सहस्रबुद्धे और बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे। प्रमुख सचिव संस्कृति श्री मनोज श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

vidisha

मुख्यमंत्री चौहान विदिशा जिले की ग्राम पंचायत इमलिया में कृषि संगोष्ठी में हुए शामिल   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि खेती को मुनाफे का धंधा बनाने के लिये किसानों को आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल जरूर करना चाहिये। उन्होंने कहा कि उद्यानिकी फसलें किसानों के मुनाफे को बढ़ाने में ज्यादा कारगर हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान रविवार को विदिशा जिले की इमलिया ग्राम पंचायत में कृषि संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री कृषि ग्राम संसद में भी शामिल हुए। इस मौके पर उद्यानिकी राज्य मंत्री श्री सूर्यप्रकाश मीणा और विधायक श्री कल्याण सिंह ठाकुर भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने संगोष्ठी में कहा कि किसान भाई अपने खेतों की मिट्टी का परीक्षण अनिवार्य रूप से करवायें। राज्य सरकार द्वारा किसानों को नि:शुल्क स्वाइल हेल्थ-कार्ड बनाकर दिये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वाइल हेल्थ-कार्ड से किसानों को अपने खेतों की मिट्टी में कौन-सी खाद कितनी मात्रा में डालनी है, की जानकारी मिलती है। उन्होंने किसानों से नरवाई में आग न लगाने की बात कही। श्री चौहान ने कहा कि नरवाई जलाने से खेती के जैविक मित्र नष्ट हो जाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों को अनुदान पर रोटावेटर उपलब्ध करवाये जा रहे हैं, जिसका उपयोग भूसा बनाने के लिये किया जाता है। ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त किये जाने की चर्चा करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के अधिक से अधिक स्व-सहायता समूह बनाये जायें। गठित स्व-सहायता समूह को राज्य सरकार की ओर से हर संभव मदद दी जायेगी। उन्होंने कहा कि इमलिया ग्राम पंचायत को आदर्श ग्राम पंचायत बनाया जाना चाहिये। गाँव को जन-भागीदारी से नशामुक्त किया जाये। उन्होंने इमलिया ग्राम में नल-जल योजना तथा इसी सत्र से हाई स्कूल संचालित किये जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने ग्राम सोंठिया के किसान श्री प्रहलाद सिंह को ट्रेक्टर की चाबी एवं 10 चयनित किसान को किट प्रदाय किये।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

डॉ. नरोत्तम मिश्र

जनसंपर्क, जल-संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र आज भोपाल जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा ''समाचार-पत्रों में पाठकों का स्थान'' पर परिचर्चा में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा लिए गए पत्रकार कल्याण के फैसलों के लिए जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्र का एसोसिएशन की ओर से अभिनंदन किया गया। परिचर्चा के मुख्य अतिथि जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने पत्रकार कल्याण के निर्णय लेकर पत्रकारों को उनका हक ही दिया है। मंत्री डॉ. मिश्र ने कहा कि भोपाल जर्नलिस्ट एसोसिएशन की ओर से आयोजित यह परिचर्चा प्रासांगिक है क्योंकि आज पाठकों के मनोनुकूल अनेक स्तंभ सीमित हो गए हैं। नए संचार साधनों के उपयोग के बाद भी पत्र-पत्रिकाओं के स्तंभों और उन्हें लिखने वालों का महत्व बना रहेगा। इसलिए पाठक की भूमिका भी कम नहीं होगी। डॉ. मिश्र ने कहा कि संगठन की ओर से दिए गए सुझाव पर विचारोपरांत आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। वरिष्ठ पत्रकार और मध्यप्रदेश राष्ट्रीय एकता समिति के उपाध्यक्ष श्री महेश श्रीवास्तव ने कहा कि आज पत्रकारिता की स्थिति ऐसी है कि ''जान निकली है, मगर साँस अभी बाकी है।'' कहने का आशय पत्रकारिता का प्राण तत्व कम जरूर हुआ है लेकिन अभी कायम है। समय के साथ परिवर्तन हुए हैं। पाठक अखबार की रीढ़ है। वरिष्ठ पत्रकार श्री उमेश त्रिवेदी ने कहा कि अखबारों में पाठक का महत्वपूर्ण स्थान है। प्रख्यात संपादक श्री राजेन्द्र माथुर ने अखबार में पाठकों के विचारों के लिए अधिक स्थान सुरक्षित रखा था। श्री उमेश त्रिवेदी ने जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र को सुदर्शन व्यक्तित्व का धनी बताया। परिचर्चा को श्री अलीम बज़मी ने भी संबोधित किया। प्रारंभ में एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सतीश सक्सेना ने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं को हल करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने सक्रिय भूमिका निभाई है। संचालन श्री पंकज शुक्ला ने किया। एसोसिएशन के महासचिव श्री संजय सक्सेना के अलावा श्री प्रेमनारायण प्रेमी, श्री आनंद सक्सेना, श्री राधेश्याम सोमानी आदि उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

आदि शंकराचार्य

शिवराज सिंह चौहान  उदया तिथि के अनुसार 1 मई 2017 को आदि शंकराचार्य की 'प्राकटय पंचमी' को हम पूरे प्रदेश में 'आचार्य शंकर प्रकटोत्सव' के रूप में मना रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने भी आदि शंकराचार्य के प्रकटोत्सव को 'राष्ट्रीय दर्शन दिवस' के रूप में घोषित किया है। अद्वैत वेदांत दर्शन के प्रवर्तक, सनातन धर्म के पुर्नरूद्धारक एवं सांस्कृतिक एकता के देवदूत आदि शंकराचार्य का पावन स्मरण हम सांस्कृतिक एकता स्वरूप कर रहे हैं। इस अवसर पर पूरे प्रदेश में सभी संभाग, जिला, विकासखण्ड और ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न विभागों के समन्वय से संगोष्ठियाँ और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। आज से लगभग 1200 वर्ष पूर्व यानि 792 ईस्वी में आदि शंकराचार्य मध्यप्रदेश में नर्मदा तट पर ज्ञान प्राप्ति के लिए आये थे। उन्होंने ओंकारेश्वर के पास गोविन्द पादाचार्य से ज्ञान प्राप्त किया। इस घटना से बहुत कम लोग परिचित हैं। हम इसको एक चमत्कार के रूप में देखते हैं। मध्यप्रदेश को इस पर गर्व है कि आदि शंकराचार्य मध्यप्रदेश की धरती पर 1200 वर्ष पहले एक चमत्कार के रूप में प्रकट हुए। उन्होंने ही 'नर्मदाष्टक' लिखकर माँ नर्मदा के महत्व को स्थापित किया। एक बार जब माँ नर्मदा की भीषण बाढ़ से लोग आतंकित हो गए तो उन्होंने नर्मदाष्टक लिखकर माँ नर्मदा से प्रार्थना की और वह शांत हो गई। मध्यप्रदेश से ही उन्होंने 'अद्वैत-सिद्धांत' का प्रतिपादन किया। मध्यप्रदेश में ही शिक्षित होकर उन्होंने अपने सिद्धांतों के प्रतिपादन के लिए सम्पूर्ण भारत वर्ष का भ्रमण किया था और पूरे राष्ट्र को आलोकित किया। उन्होंने देश के भ्रमित समाज को दिशा प्रदान की। उनके कारण ही वेदों एवं उपनिषदों की वाणी पूरे भारत में पुन: गूँजी। समाज में नये जीवन का संचार हुआ तथा मध्यप्रदेश में एक अभिनव युग का सूत्रपात हुआ। उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक उनकी सांस्कृतिक एकता यात्रा का मध्य-बिन्दु स्वाभाविक रूप से मध्यप्रदेश रहा है और संभवत: यह उन्हीं के संस्कारों का परिणाम है कि आज भी मध्यप्रदेश में अतिवादी आग्रह नहीं है, न धर्म का, न जाति और न ही संप्रदाय का। आदि शंकराचार्य मात्र 32 वर्ष की आयु में ऐसा कार्य कर गये, जिनके लिए हमारी कई पीढ़ियाँ आभारी रहेगी। त्रेता युग में भगवान राम ने उत्तर-दक्षिण, द्वापर युग में भगवान कृष्ण ने पूर्व-पश्चिम को जोड़ा था। कलयुग में यह जिम्मेदारी आचार्य शंकर के ऊपर आ गई। आदि गुरू शंकराचार्य महाराज ने पूरे देश को सांस्कृतिक रूप से जोड़ा। उन्होंने भारत में चारों दिशाओं में चार मठ ही नहीं बनाये, बल्कि देशभर में बहुत से मठ स्थापित किये। राष्ट्र को एकसूत्र में बाँधने का कार्य शंकराचार्य जी ने किया। आज हम रामेश्वर में जल भरकर जाते हैं और बद्रीनाथ में चढ़ाते हैं, फिर बद्रीनाथ में पूजा करके दक्षिण में ब्राह्मण पूजा करते हैं। चारों पीठ में इनकी पूजा का विधान है। इसके पीछे यही सोच है कि भारत एक मजबूत राष्ट्र बने। भारत माता एक बनी रहे। आचार्य शंकर ने हमारे देश में सांस्कृतिक एकता की जो मजबूत नींव रखी थी, उसी के कारण आज हम यह कह पाते हैं कि 'हस्ती मिटती नहीं हमारी'। आज दुनिया में शांति भंग हो रही है। लोग भाषा, जाति, धर्म, रंग, देश आदि कई आधारों पर बँट रहे हैं। मेरे विचार से सारी दुनिया को जोड़ने का काम 'वेद दर्शन' ही कर सकता है। सभी का देवता एक ही है, वही सबके मन में निवास करता है। सृष्टि के कण-कण में भगवान बसते हैं। हर एक आत्मा में परमात्मा का अंश है, वह हर जगह समाया हुआ है। दूसरे का अस्तित्व कहाँ है? यही सांस्कृतिक पृष्ठभूमि है, जिसके कारण भारतवासी हजारों साल से यह मानते आए हैं कि 'अयं निज: परो वेत्ति गणनां लघु चेतसां, उदार चरितानां तु वसुधैव कुटुम्बकम्।' हम कहते हैं कि धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सदभावना हो, विश्व का कल्याण हो। कोई छोटा, कोई बड़ा या कोई ऊँच-नीच न हो, ऐसा हम सभी सोचते हैं। सारी दुनिया एक है, जो एक परिवार के रूप में है। प्राणी मात्र में एक चेतना है। यह धरती किसी एक की सम्पत्ति नहीं है। यह धरती इंसानों के लिए, पशुओं के लिए, कीट पतंगों, सबके लिए हैं। धरती पर किसी एक का हक नहीं है। आचार्य शंकराचार्य के दर्शन ने भारतीय समाज में इन्हीं जड़ों को मजबूत किया। शंकराचार्य के दर्शन में सगुण ब्रह्म तथा निर्गुण ब्रह्म दोनों का दर्शन हम कर सकते हैं। निर्गुण ब्रह्म उनका निराकार ईश्वर है तथा सगुण ब्रह्म साकार ईश्वर है। तत्वमसि तुम ही ब्रह्म हो; अहं ब्रह्मास्मि मैं ही ब्रह्म हूँ, 'अयामात्मा ब्रह्म' यह आत्मा ही ब्रह्म है। इन वाक्यों के द्वारा इस जीवात्मा को निराकार ब्रह्म से अभिन्न स्थापित करने का प्रयत्न शंकराचार्य जी ने किया। हमने निर्णय लिया है कि मध्यप्रदेश में आदि शंकराचार्य के पाठ शिक्षा की पुस्तकों में जोड़े जायेंगे, उनका प्रकटोत्सव मनाया जायेगा। ओंकारेश्वर में शंकर संग्रहालय, वेदांत प्रतिष्ठान और शंकराचार्य की बहुधातु मूर्ति स्थापित की जायेगी। मूर्ति के लिए प्रदेशभर से धातु संग्रह अभियान चलाकर प्रदेशवासियों को इससे जोड़ा जायेगा। आइये हम सभी संकल्प लें कि हम आदि शंकराचार्य के प्रति मध्यप्रदेश की ओर से अपनी कृतज्ञता की अभिव्यक्ति करेंगे।(ब्लॉगर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री हैं)  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 शिवराज सिंह चौहान

माँ नर्मदा की कृपा से लगातार मिल रहा है कृषि कर्मण अवार्ड : मुख्यमंत्री श्री चौहान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में कृषि क्षेत्र की प्रगति का श्रेय नर्मदा से मिलने वाली सिंचाई और विद्युत आपूर्ति को दिया है। श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश कृषि के क्षेत्र में लगातार उन्नति कर रहा है। देश के कई राज्यों को पीछे छोड़ते हुए निरन्तर कृषि कर्मण अवार्ड अर्जित करने में हम सफल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि डिण्डौरी जिले से ही मुझे नर्मदा सेवा-यात्रा का विचार आया। उन्होंने बताया कि मालपुर पुल के शिलान्यास के समय नदी की टूटती धार से उपजी चिंता के परिणाम स्वरूप माँ नर्मदा के संरक्षण और संवर्धन के लिए यह अभियान आरम्भ हुआ। मुख्यमंत्री श्री चौहान डिण्डोरी जिले के कनेरी ग्राम में 'नमामि देवि नर्मदे'-सेवा यात्रा के जन-संवाद को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि माँ नर्मदा के जल का स्त्रोत ग्लेशियर नहीं अपितु वृक्षों से मिलने वाला जल है। इसी के मद्देनजर 2 जुलाई को अमरकंटक से अलीराजपुर तक एक साथ 6 करोड़ पेड़ लगाकर नर्मदा माँ के जीवन स्त्रोत को संवर्धित किया जायेगा। फलदार वृक्षों के साथ-साथ पानी रोकने वाले पेड़ जैसे पीपल, नीम, महुआ आदि भी लगाये जायेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि तेन्दूपत्ता तोड़ने वालों की सुविधा की दृष्टि से पहनने के लिए जूते और पानी की कुप्पी दी जायेगी। उन्होंने कहा कि वनोंपज का सही मूल्य मिले यह सुनिश्चित करने के लिए महुआ फूल और महुआ की गुल्ली का मूल्य 30 रू. प्रति किलो तथा अचार गुठली का मूल्य 100 रू. प्रति किलो निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जन-संवाद में उपस्थित लोगों को माँ नर्मदा के संरक्षण, संवर्धन, वृक्षारोपण, स्वच्छता, प्रदूषण की रोकथाम, जैविक खेती को प्रोत्‍साहित करने, नशामुक्ति तथा निर्मलता बनाये रखने के लिए निरन्तर प्रयासरत रहने की शपथ दिलाई। जन-संवाद में केन्द्रीय जल-संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री सुश्री उमा भारती ने कहा कि लंबित सिंचाई परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने से प्रदेश के सिंचाई क्षेत्र में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। यह वृद्धि ही प्रदेश की विकास दर में लम्बी छलांग का आधार है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान की यह पहल देश के लिए रोल मॉडल है। इस पहल का अनुसरण करते हुए केन्द्र सरकार ने देश की लंबित 99 सिचांई परियोजनाओं को चिन्हित कर उन्हें समय-सीमा में पूर्ण करने का अभियान आरम्भ किया है। इससे देश को एक करोड़ हेक्टेयर सिचिंत भूमि उपलब्ध होगी। सुश्री उमा भारती ने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा के लिए समाज के साथ मिलकर आरम्भ की गई नर्मदा सेवा-यात्रा मुख्यमंत्री श्री चौहान के ऋषि स्वरूप को प्रकट करती है। विकास की प्रक्रिया में हो रही नदियों की अनदेखी को रोकने और नर्मदा के स्वरूप को आगामी कई वर्षों तक अक्षुण्ण रखने में यह अभियान महत्वपूर्ण नदियों के लिए अनुकरणीय सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि नर्मदा नदी का जल और गौ दुग्ध की धार ही मध्यप्रदेश की समृद्धि का आधार बनेंगे। सुश्री भारती ने जल-संरक्षण के प्रयासों में संत समाज के सहयोग के लिए उनका आभार माना। सुश्री भारती ने गंगा सफाई अभियान मे मुख्यमंत्री श्री चौहान को कार सेवा के लिए आमंत्रित किया। इसके पहले मुख्यमंत्री श्री चौहान तथा केन्द्रीय मंत्री सुश्री उमा भारती ने आज कनेरी ग्राम में नर्मदा सेवा-यात्रा के दौरान कोसमघाट पर माँ नर्मदा की पूजा-अर्चना की। कनेरी आगमन पर मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्री की अगवानी में ग्रामीणों ने सैला, करमा और गुदुम लोकनृत्य प्रस्तुत किया। मयूर पंख की कलगी लगाकर अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर खाद्य-नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री ओमप्रकाश धुर्वे, अध्यक्ष मध्यप्रदेश रोजगार निर्माण बोर्ड श्री हेमन्त विनय राव देशमुख, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्याति प्रकाश धुर्वे, जन अभियान परिषद के जिला संयोजक श्री जयसिंह मरावी, साध्वी प्रज्ञा भारती, डॉ. जितेन्द्र जामदार, डॉ. सुनील जैन सहित जन-प्रतिनिधि, बड़ी संख्या में नर्मदा सेवा यात्री और ग्रामीणजन उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

अमरकंटक

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि नर्मदा नदी के संरक्षण और संवर्धन का कार्य अनवरत जारी रहेगा। इसके लिये नर्मदा सेवा मिशन गठित किया गया है। इस मिशन का शुभारंभ 15 मई को विशाल कार्यक्रम में अमरकटंक से किया जायेगा। इसमें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा साधु-संत और पर्यावरण विशेषज्ञ शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने आज इस कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्यक्रम के संबंध में व्यापक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि नर्मदा सेवकों एवं जनता को किसी भी तरह की असुविधा नहीं हो। उन्होंने कहा कि आठ मई को आयोजित होने वाले जल सम्मेलन में पर्यावरण विशेषज्ञों से सुझाव लिये जायेंगे। इसके बाद पर्यावरण और नदी संरक्षण की कार्य-योजना बनायी जायेगी। उन्होंने दो जुलाई को होने वाले वृहद वृक्षारोपण की तैयारियों और पौधों आदि की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिये। बताया गया कि नर्मदा सेवा यात्रा में आम जनता की भागीदारी निरंतर बढ़ रही है। यात्रा को अपार जन-समर्थन मिल रहा है। यात्रा 148 दिनों में 3350 किलोमीटर की दूरी 15 मई को अमरकंटक में पूर्ण करेगी। यात्रा के दौरान 16 जिलों के 51 विकासखंड के नर्मदा तट पर बसे 650 से ज्यादा नगरों एवं गाँवों में जन-संवाद आयोजित कर जनता को नदी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक बनाया गया है। प्रदेश में 700 से ज्यादा नर्मदा सेवा समितियाँ गठित की जा चुकी हैं। साथ ही 74 हजार से ज्यादा नर्मदा सेवकों का पंजीयन किया गया है। बैठक में पुलिस महानिदेशक श्री आर.के शुक्ल, अपर मुख्य सचिव गृह श्री के.के. सिंह, अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री आर.एस. जुलानिया, अपर मुख्य सचिव वन श्री दीपक खांडेकर, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री अशोक वर्णवाल एवं श्री एस.के. मिश्रा आदि उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

पाल महासभा

पाल महासभा के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल  स्टेडियम में अखिल भारतीय पाल महासभा द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए और वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया।   उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में बेटियो को स्मार्ट फ़ोन दिया जाएगा ताकि वे भी डिजिटल रूप से सशक्त बने। उन्हें तीन-तीन हजार का चेक स्मार्ट फोन के लिए दिया जाएगा। पाल समाज मेहनती समाज है। पाल समाज के विकास के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। श्री चौहान ने पाल समाज के अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को जरूर पढ़ाये। सरकार पूरा खर्च उठाएगी। कार्यक्रम में पाल समाज के अध्यक्ष शैतानसिंह पाल एवं वर-वधुओं के रिश्तेदार उपस्थित थे। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विवाह संपन्न हुए।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

kisan

राजगढ़ जिले के ग्राम मऊ में कृषि संसद में मुख्यमंत्री श्री चौहान  'ग्रामोदय से भारत उदय' अभियान में इन दिनों गाँव-गाँव में ग्रामसभा, ग्राम संसद तथा कृषि संसद आयोजित हो रही है। इसी क्रम में राजगढ़ जिले की ब्यावरा तहसील के ग्राम मऊ की कृषि संसद में मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि गाँव और किसानों के सर्वांगीण विकास से ही प्रदेश विकसित होगा । उन्होंने सुठालिया में 7 करोड़ से ज्यादा की लागत की जल आवर्द्धन योजना और सुठालिया में 2 करोड़ 69 लाख की लागत के बैराज निर्माण का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने 91 करोड़ से ज्यादा की लागत की बाँकपुरा सिंचाई परियोजना, एक करोड़ 30 लाख की लागत के सुठालिया के 30 बिस्तरीय सामुदायिक अस्पताल और पार्वती नदी पर 5 करोड़ 42 लाख रूपये लागत के पुल का लोकार्पण किया । मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिये सरकार ने खेती की लागत घटाने तथा फसलों का बेहतर मूल्य किसानों को दिलाने की पुख्ता व्यवस्था की है । उन्होंने कहा कि ग्राम संसद और ग्राम सभा की बैठक में सम्पन्न और सक्षम ग्रामीणों को स्वेच्छा से अपने नाम गरीब परिवारों की सूची से कटवाना चाहिए । उन्होंने कहा कि ग्राम सभा की बैठक में हितग्राहियों का सर्वसम्मति से चयन हो, तो अपात्र व्यक्तियों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिलना स्वत: ही रूक जायेगा । मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किसानों से कहा कि खेती के परंपरागत तरीके छोड़कर आधुनिक पद्धति से खेती करें। उन्होंने कहा कि सरकार प्रयास कर रही है कि अगले पाँच वर्षों में किसानों की आय दोगुनी हो जाये। उन्होंने किसानों को उन्नत पशु पालन और मुर्गी पालन करने की भी सलाह दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ग्रामीणों से कहा कि प्रदेश सरकार सबको आवास उपलब्ध करवाने के लिये मदद दे रही है। गरीबों को स्वयं का आवास निर्माण करने के लिये लगभग रूपये 1.20 लाख की मदद दी जा रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने राजगढ़ जिला प्रशासन की पहल “बैंक सखी” की सराहना की जिसके तहत बैंक सखियों के माध्यम से सरकारी योजना पेंशन, मनरेगा मजदूरी के छोटे-छोटे भुगतान हितग्राहियों को नगद दिलाये जा सकेंगे। उन्होंने कलेक्टर को निर्देश दिये कि राजगढ़ जिले में महिला स्व-सहायता समूहों को सशक्त बनायें। मुख्यमंत्री हर गाँव में तालाब निर्माण के लिये उचित स्थान का चयन कर सिंचाई सुविधा में वृद्धि करने को कहा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि राजगढ़ ब्यावरा क्षेत्र सूखे के लिये पहचाना जाता है। इस क्षेत्र को सिंचिंत और हरा-भरा करने के लिये मोहनपुरा और कुडलपुर बाँध, रिंसी पार्वती जैसी सिंचाई योजनाएं स्वीकृत की गई हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ग्राम मऊ में हायर सेकेण्ड्री स्कूल, सुठालिया में कन्या हायर सेकेण्ड्री स्कूल तथा उसके लिये नया भवन स्वीकृत करने की घोषणा की । उन्होंने ग्राम मऊ के शिव मंदिर के पास सामुदायिक भवन और सुठालिया नगर पंचायत क्षेत्र के विकास के लिये एक करोड़ रूपये स्वीकृत करने की भी घोषणा की।कार्यक्रम में सांसद श्री रोडमल नागर, विधायक श्री नारायण सिंह पवार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गायत्री गुर्जर सहित विभिन्न जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

कन्या विवाह-निकाह योजना

बांद्राभान में 200 से अधिक कन्याओं के विवाह समारोह में मुख्यमंत्री श्री चौहान मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि लाड़ली लक्ष्मी और मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना के लिये ऐसी व्यवस्था की जायेगी कि यह दोनों योजनाएँ हमेशा संचालित हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कन्या विवाह-निकाह योजना में दाम्पत्य सूत्र में बँधने वाली नव-वधुओं को स्मार्ट फोन के लिये 3-3 हजार चेक पृथक से दिये जायेंगे। मुख्यमंत्री आज सीहोर जिले के बुधनी विकासखण्ड के बान्द्राभान में पतई वाले गुरूदेव की प्रेरणा से अक्षया तृतीया पर आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना के विवाह समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह में 232 कन्याओं का विवाह और एक कन्या का निकाह हुआ। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नव-दम्पत्तियों को आशीर्वाद और समारोह में उपस्थित सभी लोगों को परशुराम जयंती की शुभकामनाएँ दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने समारोह स्थल पर पहुँचने पर अपने स्वागत से इंकार किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि - 'बेटियों की शादी है, मैं तो घराती हूँ। बारातियों का स्वागत करूँगा।' उन्होंने दूल्हों से कहा कि 'मेरी भाँजियों का ध्यान रखना, नहीं तो मामा से लड़ाई हो जायेगी।' समारोह को जिला प्रभारी और प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह एवं वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह ने भी संबोधित किया। समारोह में राम जन्म भूमि न्याय के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वामी आत्मानंद सरस्वती, मार्कफेड के अध्यक्ष श्री रमाकान्त भार्गव, विधायक श्री विजयपाल सिंह, सलकनपुर देवी धाम ट्रस्ट अध्यक्ष श्री महेश उपाध्याय सहित अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

शिक्षा के अधिकार

मध्यप्रदेश में शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत प्रायवेट स्कूलों में नि:शुल्क प्रवेश करवाये जाने के संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने जन-सामान्य के लिये दिशा-निर्देश जारी किये हैं। अधिनियम में किये गये प्रावधान के अनुसार गैर-अनुदान मान्यता प्राप्त प्रायवेट स्कूल की कक्षा-1 में 25 प्रतिशत प्रवेश दिया जायेगा। यदि स्कूल में प्री-स्कूल शिक्षा दी जाती है तो उसकी प्रवेशित कक्षा नर्सरी/के.जी.-1/के.जी.-2 में प्रवेश दिया जायेगा। यदि प्रायवेट स्कूल में प्री-स्कूल की कक्षाओं और कक्षा-1 में सीधे प्रवेश होता है तो दोनों में प्रवेशित बच्चों की संख्या का न्यूनतम 25 प्रतिशत प्रवेश आरक्षित सीटों पर होगा। राज्य शासन ने प्रवेश के लिये बच्चों की उम्र 16 जून, 2017 की स्थिति में नर्सरी में 3 वर्ष और कक्षा-1 में न्यूनतम 6 वर्ष निर्धारित की है। कोई भी विद्यालय 3 वर्ष से कम आयु के बच्चे को नर्सरी, प्री-प्रायमरी कक्षा में और 7 वर्ष से अधिक आयु के बच्चे को कक्षा-1 में प्रवेश नहीं दे सकेगा। यदि कोई बच्चा 16 जून की स्थिति में 5 वर्ष पूर्ण कर चुका है, तो वह भी कक्षा-1 के लिये पात्र होगा। नि:शुल्क प्रवेश शिक्षा अधिनियम में जन्म प्रमाण-पत्र के संबंध में भी स्थिति स्पष्ट की गयी है। जहाँ जन्म, मृत्यु तथा विवाह रजिस्ट्रीकरण अधिनियम के अधीन जन्म प्रमाण-पत्र उपलब्ध न हो, वहाँ स्कूल में प्रवेश के लिये मान्य दस्तावेज निर्धारित किये गये हैं। इनमें अस्पताल तथा ए.एन.एम. का रजिस्टर रिकार्ड और आँगनवाड़ी का रिकार्ड मान्य होगा। पालक द्वारा आयु का स्व घोषणा-पत्र, मान्य होगा परन्तु जन्म-तिथि का प्रमाण-पत्र क्षेत्र के स्थानीय प्राधिकारी को 6 माह के अंदर प्रस्तुत करना होगा। वंचित समूह एवं कमजोर वर्ग के बच्चों को गैर-अनुदान प्राप्त प्रायवेट स्कूल में नि:शुल्क प्रवेश के लिये दस्तावेज सत्यापन के समय संबंधित वर्ग के होने का प्रमाण-पत्र देना अनिवार्य किया गया है। आवेदक द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय इन स्थानों के प्रायवेट स्कूल तथा उनमें आरटीआई के नि:शुल्क प्रवेश के लिये रिक्त सीटों की जानकारी देखी जा सकती है। किसी वार्ड या गाँव में नि:शुल्क प्रवेश के लिये प्रायवेट स्कूल में सीट रिक्त न होने की स्थिति में बच्चे पड़ौस अथवा विस्तारित पड़ौस की स्थिति में प्रवेश ले सकेंगे। पालकों से कहा गया है कि विद्यालय में च्वाइस फिलिंग करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये कि जिस कक्षा में बच्चा प्रवेश चाहता है, वह कक्षा उस विद्यालय की न्यूनतम कक्षा हो। नि:शुल्क शिक्षा अधिकार अधिनियम में प्रदेश में किसी भी पालक को परेशानी होती है तो वह विकासखण्ड के बीआरसी कार्यालय और जिला मुख्यालय पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुँचकर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

उमाशंकर गुप्ता

दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में पलाश होटल के सामने 29 अप्रैल को अक्षय तृतीया के शुभ पर्व पर मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 61 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्मेलन होगा। राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में कुल 61 जोड़ों में से 56 जोड़ों का विवाह एवं 5 जोड़ों का निकाह किया जाएगा। सम्मेलन में 2 विकलांग जोड़ों का भी विवाह होगा। श्री गुप्ता ने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन में कन्याओं की हल्दी, तेल, मेहंदी एवं महिला संगीत एक दिन पहले 28 अप्रैल 2017 को विवाह स्थल पर शाम 5 बजे से किया जाएगा। बारात 29 अप्रैल को सुबह 10 बजे भारत माता चौराहे से चलेगी। बारात में सभी दूल्हों को बग्घी एवं घोड़ों पर बैठाकर बैंड बाजे के साथ विवाह स्थल पर लाया जाएगा। मंत्री श्री गुप्ता द्वारा स्वागत एवं द्वारचार की रस्म निबाही जायेगी। विद्वान पंडितों द्वारा विवाह एवं फेरों की रस्में पूरी की जाएंगी। तत्पश्चात भोजन एवं विदाई का कार्यक्रम किया जाएगा। श्री गुप्ता ने बताया कि समाजसेवियों के माध्यम से नव दम्पत्तियों को योजना में मिलने वाली सामग्री के अतिरिक्त उपयोगी उपहार दिलवाने के प्रयास भी किये जा रहे हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 ग्रामोदय से भारत उदय

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में चल रहे ग्रामोदय से भारत उदय के संचालन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर रोजगार सहायकों का मासिक वेतन 7 हजार से बढ़ाकर 9 हजार करने की घोषणा की। श्री चौहान भोपाल मंत्रालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला कलेक्टरों के साथ 'ग्रामोदय से भारत उदय'' अभियान की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने कर्मचारियों के कल्याण में हमेशा आगे बढकर उनका साथ दिया है। कर्मचारी शासन-प्रशासन का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि जन-कल्याण के काम में अवरोध पैदा करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की जायेगी। जनविरोधी कर्मचारियों को सेवा से निकालने की सख्त कार्रवाई भी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि राज्य शासन ने कर्मचारियों के हित में हमेशा उदारतापूर्वक निर्णय लिया है लेकिन लोकहित के मुददों पर हठधर्मिता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कर्मचारी कल्याण समिति की बैठक प्रत्येक तीन महीने में एक बार आयोजित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी सरकार के महत्वपूर्ण जन-कल्याण के अभियान को जान-बूझकर असफल बनाने का प्रयत्न करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। 'ग्रामोदय से भारत उदय'' अभियान की जिलेवार समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिये कि वे प्रत्येक ग्राम पंचायत में जल-संरचनाओं का जीर्णोद्धार या नई जल-संरचनाओं के निर्माण का कार्य जल्द शुरू कर 30 जून तक पूरा करें। मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टरों से कृषि ग्राम संसद, विकास ग्राम संसद और महिला ग्राम संसद में उपस्थिति की जानकारी ली। जिन जिलों में लोगों की भागीदारी कम रही वहाँ दोबारा ग्राम संसद आयोजित करने के निर्देश दिये। उन्होंने लघु वनोपजों की खरीदी के निर्देश देते हुए कहा कि सरकार ने महत्वपूर्ण वनोपजों की खरीदी दर निश्चित कर दी है। वनोपज संग्राहकों को शोषण से बचाना और उनकी मेहनत का बाजिब दाम दिलवाना प्राथमिकता का काम है। सक्षम व्यक्ति गरीबी रेखा की सूची से अपना नाम स्वयं हटा लें श्री चौहान ने जिला कलेक्टरों को गरीबी रेखा की सूची के संबंध में ऐसी व्यवस्था बनाने के निर्देश दिये जिसमें सक्षम व्यक्ति स्वयं अपना नाम गरीबी रेखा की सूची से हटवा लें अन्यथा सरकार उनके नाम काट देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोटे तौर पर ऐसे सक्षम लोगों में वो लोग शामिल हैं जिनके पास चार पहिया वाहन हैं। ऐसे उद्यमी और कारोबारी हैं जिनके लिये सरकार ने लायसेंस दिया है। जो लोग आयकर भरते हैं। जिनके परिवार के लोग शासकीय सेवा में हैं। जिनके पास पाँच एकड़ से ज्यादा सिंचित जमीन है। श्री चौहान ने कहा कि गरीबी रेखा से नीचे जीने वालों को मिलने वाला लाभ सक्षम लोग नहीं ले सकते । वे स्वयं अपने नाम कटवा लें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में किसी भी आवासहीन को बिना आवास के नहीं रहने देंगे। उन्होंने कलेक्टरों से कहा कि वे प्रधानमंत्री आवास और प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के पात्र हितग्राहियों की सूची तैयार कर लें ताकि उन्हें लाभ दिया जा सके। उन्होंने कहा कि दिव्यांग लोगों को किसी भी कल्याणकारी योजना की राशि लेने के लिये बैंक तक नहीं जाना पड़ेगा। जल्द ही बैंकों के सहयोग से ऐसी व्यवस्था की जायेगी कि उन्हें घर पर ही राशि उपलब्ध हो। श्री चौहान ने कलेक्टरों को निर्देशित किया कि वे इस संबंध में संबंधित बैंकों से चर्चा कर समन्वय स्थापित करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि सभी जिलों के प्रभारी मंत्री ग्रामोदय अभियान में गाँवों में जायेंगे और प्रगति की समीक्षा करेंगे। उन्होंने कलेक्टरों को निर्देश दिये कि वे प्रभारी मंत्रियों को मिलने वाले आवेदनों के निराकरण की व्यवस्था जिले में ही करें और उन्हें निराकरण की रिपोर्ट भी दें ताकि यह अभियान सफल और अर्थपूर्ण हो सके। उन्होंने कहा कि अच्छा प्रदर्शन करने वाले जिलों को पुरस्कृत किया जायेगा और उनकी गोपनीय चरित्रावली में भी उल्लेख किया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि कृषि महोत्सव अब 2 जून के बजाय 21 जून तक चलेगा। नर्मदा सेवा यात्रा मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों से कहा कि नर्मदा सेवा मिशन का शुभारंभ 15 मई को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में अमरकंटक से होगा। उन्होंने कहा कि नर्मदा सेवा यात्रा को अब पूरा विश्व समाज देख रहा है। उन्होंने कलेक्टरों को निर्देश दिये कि वे नर्मदा सेवा के इच्छुक भक्तों, अशासकीय संगठनों, सामाजिक संगठनों, स्व-सहायता समूहों और आम लोगों को नर्मदा सेवा से जोड़ें। उन्होंने अमरकंटक में अस्थायी शौचालय बनाने, भण्डारों की व्यवस्था करने और नर्मदा सेवा यात्रियों का पंजीयन करवाने जैसे कार्य प्राथमिकता के साथ करें। श्री चौहान ने नर्मदा के तटों पर 2 जुलाई को होने वाले वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम की जानकारी भी दी। आदि शंकराचार्य की प्राकट्य पंचमी पूरे प्रदेश में मनाई जायेगी आदि शंकराचार्य की प्राकट्य पंचमी एक मई को पूरे प्रदेश में मनाई जायेगी। उन्होंने कहा कि आदि शंकराचार्य न होते तो भारत का वह अखंड स्वरूप नहीं होता जो आज है। उन्होंने कहा कि ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की अष्टधातु प्रतिमा का निर्माण और स्थापना करने के लिये धातु संग्रहण का काम एक जून से 30 जून तक चलेगा। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, रीवा, सागर और ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य के जीवन दर्शन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम किये जायेंगे। उन्होंने इन जिलों के कलेक्टरों को आवश्यक तैयारियाँ करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि दर्शन के विद्वानों को जिलों में व्याख्यान के लिये आमंत्रित किया जायेगा। विशेष ग्राम सभाओं में इस संबंध में लोगों को जानकारी भी दी जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि रोजगारोन्मुखरी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये 'चलो आई.टी.आई अभियान'' अब 11 मई को होगा। उन्होंने बताया कि जीएसटी बिल पारित करने के लिये 3 मई को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जायेगा। इसी विशेष सत्र में नर्मदा जी को जीवंत अस्तित्व मानते हुये उनके संरक्षण का संकल्प भी पारित किया जायेगा। चौहान ने कहा कि गेहूँ उपार्जन शुरू हो गया है। उन्होंने कलेक्टरों को निर्देश दिये कि वे यह सुनिश्चित करें कि किसानों का भुगतान समय पर हो जाये। उन्होंने किसानों को आने वाली समस्याओं की सूची बनाने के भी निर्देश दिये ताकि तत्काल उनका समाधान हो जाये। श्री चौहान ने कहा कि ग्रामोदय अभियान के अंतिम चरण 22 से 30 मई में लोगों के आवेदनों का निराकरण होगा। सभी प्रभारी मंत्री समीक्षा करेंगे। वे जिला योजना समिति की बैठक में भाग लेंगे और अभियान के दौरान लोगों द्वारा सुझाये गये विकास कार्यों की स्वीकृति भी देंगे।वीडियो कांफ्रेंसिंग में सभी मंत्रीगण, मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

isro

  अभिशासन और विकास में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी की भूमिका पर अधिवेशन में इसरो चेयरमेन    मध्यप्रदेश का स्थान देश के उन कुछ राज्यों में है, जो अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करने में अग्रणी हैं। अंतरिक्ष विभाग (इसरो) ने यहाँ अपना सुदूर संवेदन उपयोग केन्द्र स्थापित किया है। केन्द्र ने प्रदेश के प्राकृतिक संसाधनों की सूचना सम्पदा को जुटाने की दिशा में प्रशंसनीय काम किया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चेयरमेन और अंतरिक्ष विज्ञान विभाग, भारत सरकार के सचिव डॉ. ए.एस. किरण कुमार ने यह बातें 'अभिशासन और विकास में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी आधारित साधनों एवं अनुप्रयोगों का संवर्धन'' पर राज्य अधिवेशन में कही। डॉ. किरण कुमार ने कहा कि मध्यप्रदेश में पंचायत राज व्यवस्था के सशक्तीकरण के लिये जियोस्पेशियल टेक्नालॉजी, 'नाविक' उपग्रहों और जीपीएस तकनीक का उपयोग हो रहा है। पंचायत राज व्यवस्था के सशक्तीकरण में अंतरिक्ष आधारित साधनों की भूमिका दिखायी दे रही है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का पहला देश है, जिसने मंगल की कक्षा में पहले ही प्रयास में अपना यान सफलता से स्थापित कर दिया। 'इसरो' ने बीते वर्षों में अंतरिक्ष विज्ञान के विभिन्न उपयोगों का लाभ समाज तक पहुँचाने और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में आत्म-निर्भर होने की दिशा में योगदान किया है। डॉ. किरण कुमार ने कहा कि सुदूर संवेदन और 'नाविक' उपग्रहों ने प्राकृतिक संसाधनों के मानचित्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अंतरिक्ष विभाग के 'सिस-डिप' प्रोजेक्ट की चर्चा करते हुए कहा कि अंतरिक्ष विज्ञान ने प्राकृतिक आपदाओं के नियंत्रण और देश के सामाजिक उत्थान में प्रशंसनीय योगदान किया है। उन्होंने म.प्र. में भुवन-पंचायत मोबाइल एप से परि-सम्पत्तियों के वर्गीकरण की भी चर्चा की। सुशासन और विकास में अंतरिक्ष विज्ञान उपयोगी सिद्ध हुआ मुख्य सचिव बसंत प्रताप सिंह ने कहा कि अधिवेशन का मुख्य उद्देश्य अधिकारियों को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी आधारित साधनों एवं उपयोगों से परिचित करवाना है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में सुशासन और विकास में अंतरिक्ष विज्ञान की बड़ी भूमिका सामने आयी है। मुख्य सचिव ने कहा कि 'इसरो' ने देश में इस तरह के अधिवेशन के लिये प्रथम समूह में जिन राज्यों को चुना, उनमें मध्यप्रदेश भी है। मध्यप्रदेश के सुदूर संवेदन उपयोग केन्द्र (आरएसएसी) ने प्रदेश की विकासात्मक गतिविधियों की दृष्टि से बहुत अच्छा काम किया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सुदूर संवेदन उपयोग केन्द्र के वैज्ञानिकों ने चन्द्रयान-प्रथम से प्राप्त डाटा और चित्रों का विश्लेषण किया है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव श्री मोहम्मद सुलेमान ने कहा कि अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत ने नये कीर्तिमान स्थापित किये हैं। उन्होंने कहा कि मेपकास्ट और इसरो के वैज्ञानिक मिलकर आने वाले दिनों में ऐसा शोध करेंगे, जिसका उपयोग राज्य में सुशासन और विकास की संकल्पना को साकार करने में सहायक होगा। मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक श्री चन्द्रकांत पाटिल ने कहा कि परिषद के सुदूर संवेदन उपयोग केन्द्र ने 'इसरो' की कई परियोजनाओं पर काम किया है। उन्होंने बताया कि परिषद ने विकेन्द्रीकृत नियोजन के लिये अंतरिक्ष आधारित सूचना समर्थन (सिस-डिप) परियोजना में योगदान किया है। 'इसरो' चेयरमेन डॉ. ए.एस. किरण कुमार और मुख्य सचिव ने प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 नर्मदा यात्रा की अनुगूँज

'नमामि देवि नर्मदे''-सेवा यात्रा की अनुगूँज देश के कोन-कोने के साथ ही 178 देशों में भी पहुँच रही है। विश्व के पर्यावरण, जीव-जन्तु, गौ-वंश, मृदा, कृषि, जल वैज्ञानिक नर्मदा यात्रा को सतत समर्थन दे रहे हैं। साधु-संत, समाज, शासन की त्रिवेणी का अनुपम संगम यात्रा, नर्मदा तट पर पौध-रोपण, शुचिता, स्वच्छता, नशा मुक्ति, बेटी-बचाओ, नदी-गौ संरक्षण, कन्या भ्रूण हत्या, जैविक खेती आदि उद्देश्यों के साथ प्रभावी छाप छोड़ती चल रही है। यह बात राज्य गौ-पालन एवं पशु-संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष और राज्य नर्मदा सेवा समिति के सदस्य महामण्डलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी ने मण्डला जिले के ग्राम तिंदनी में सेवा यात्रा पहुँचने पर हुए जन-संवाद में कही। ग्वारी गाँव से तिंदनी पहुँचने पर श्रीमती ग्यारसी देवी ने कलश और जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शैलेष मिश्रा ने ध्वज ग्रहण कर बहुसंख्य कलश-धारक महिलाओं और कन्याओं के साथ स्वागत किया। विगत 11 दिसम्बर,2016 से शुरू यात्रा का आज 127वाँ दिन है। मनुष्य ही नहीं नदियों की भी जीवनदायिनी है माँ नर्मदा स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी ने कहा कि बिजली, अन्न-जल देने के साथ माँ नर्मदा आज नदियों को पुनर्जीवित भी कर रही हैं। गुजरात एवं मध्यप्रदेश में करोड़ों लोगों को पेयजल, किसानों को सिंचाई और उद्योगों को बिजली देने वाली नर्मदा आज क्षिप्रा, गंभीर, पार्वती, खान, साबरमती आदि नदियों को पुनर्जीवित कर रही हैं। नर्मदा पुराण में महर्षि वेद व्यास ने लिखा है कि कलयुग में कई नदियाँ अपना अस्तित्व खो देंगी जिन्हें नर्मदा जीवन दान देगी। गंगा से प्राचीन है नर्मदा स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी ने कहा कि गंगा का अवतरण त्रेता युग ओर नर्मदा का अविर्भाव सतयुग में हुआ। नारायण के वरदान के अनुसार गंगा सहित सभी तीर्थ पापियों के स्नान से हुए कलुष को धोने नर्मदा में आते हैं। इसलिए नर्मदा परिक्रमा में सभी तीर्थों का फल प्राप्त होता है। साल में एक बार गंगा स्वयं नर्मदा में स्नान करने आती है और धवल होकर लौटती है। गंगा की भाँति नर्मदा का जल भी औषधीय गुणों से भरपूर है। ग्राम तिंदनी में पहुँचने पर स्कूली बच्चों के आकर्षक लोक-नृत्य ने लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी, महिलाओं, बच्चों और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने 'नर्मदे हर'' जयघोष के साथ नर्मदा नदी और तट को संरक्षित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री शिव चौबे, रोजगार निर्माण मण्डल के अध्यक्ष श्री हेमंत देशमुख, पाठ्य-पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष श्री अवधेश नायक, साध्वी योगमाया, साध्वी प्रज्ञा भारती भी मौजूद थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मुख्यमंत्री ग्राम नल-जल योजना

  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने एक हजार की ग्रामीण जनसंख्या से अधिक और 500 की जनसंख्या से अधिक वाली अनुसूचित जाति, जनजाति बहुल बसाहटों को प्राथमिकता से मुख्यमंत्री ग्राम नल-जल योजना से जोड़ने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री आज मंत्रालय में मुख्यमंत्री ग्राम नल-जल योजना में घर-घर नल से जल की समीक्षा कर रहे थे। इस योजना में प्रत्येक व्यक्ति को घरेलू नल कनेक्शन से 70 लीटर प्रतिदिन पेयजल मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्रों के सभी घरों में पाइप से पानी मिलेगा। जल शुद्ध करने के पूरे उपाय किये जायेंगे। बताया गया कि मुख्यमंत्री ग्राम नल-जल योजना में शामिल होने वाली बसाहटों का प्राथमिक चिन्हांकन इस माह के अंत तक कर लिया जायेगा। इन बसाहटों की विकासखंड वार सूची तैयार की जायेगी। मुख्यमंत्री ने हर विकासखंड के बड़े गाँवों को प्राथमिकता से योजना में शामिल करने के निर्देश दिये। अगले पाँच वर्ष तक योजना का संचालन और संधारण निर्धारित क्रियान्वयन ऐजेंसी करेगी। बाद में पेयजल उप समिति या ग्राम पंचायत संचालन करेगी। मुख्यमंत्री ग्राम नल-जल योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये दस परियोजना क्रियान्वयन इकाइयों का गठन किया जायेगा। इन इकाइयों का मुख्यालय भोपाल, इंदौर, खरगोन, उज्जैन, शिवपुरी, ग्वालियर, सागर, जबलपुर, रीवा और शहडोल होगा। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री सुश्री कुसुम महदेले, मुख्य सचिव श्री बी पी सिंह, अपर मुख्य सचिव वित्त श्री ए पी श्रीवास्तव, अपर मुख्य सचिव ग्रामीण विकास श्री राधेश्याम जुलानिया, प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री मनोज गोविल, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री अशोक वर्णवाल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विवेक अग्रवाल एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मनरेगा की मजदूरी

मुख्यमंत्री  चौहान के निर्देश बैंकर्स की बैठक में   मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिये है कि बैंकों से सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मनरेगा की मजदूरी और किसानों को समर्थन मूल्य का उपार्जन के भुगतान की सुचारु व्यवस्था बनायें। इन्हें भुगतान के लिये बार-बार बैंकों में नहीं जाना पड़े यह सुनिश्चित करें। किसान और हितग्राही के खाते में सीधे जमा होने वाली राशि की सूचना एसएमएस से उन्हें तुरंत मिले, ऐसी व्यवस्था करें। इसके लिये मिशन मोड पर काम करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज यहाँ बैंकर्स की बैठक ले रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का सपना न्यू इंडिया के निर्माण का है। जिसमें सीधे खातों में भुगतान और केशलेस व्यवस्था प्राथमिकता में है। मध्यप्रदेश इस दिशा में लगातार कार्रवाई कर रहा है। गरीब मजदूरों को मनरेगा की मजदूरी का समय-सीमा में भुगतान बैंकों की प्राथमिकता में हो। इसी तरह सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों को उनके गाँव में ही पेंशन उपलब्ध करवायें। किसानों को समर्थन मूल्य पर गेहूँ के उपार्जन का भुगतान समय-सीमा में हो। किसानों को अपने खाते से राशि निकालने में किसी तरह की दिक्कत नहीं हो। इसके लिये सहकारी बैंकों में नगदी की आवक बनाये रखें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की बैंकों में नगदी की आवक का प्रतिशत बढ़ाकर 70 प्रतिशत किया जाये। इस संबंध में रिजर्व बैंक के स्तर पर कार्रवाई की जाये। किसानों के चेक क्लियरिंग में अधिक समय नहीं लगे। उन्होंने स्थिति की नियमित समीक्षा के लिये राज्य शासन की ओर से तीन वरिष्ठ अधिकारियों अपर मुख्य सचिव वित्त श्री ए.पी. श्रीवास्तव, अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री आर.एस. जुलानिया और मुख्यमंत्री के सचिव श्री विवेक अग्रवाल की समिति गठित करने के निर्देश दिये। बैंक बिजनेस प्रतिनिधि की व्यवस्था को मजबूत बनाये, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में भुगतान की व्यवस्था बेहतर हो। बिजनेस प्रतिनिधि के लिये निर्धारित केश लिमिट बढ़ाने की कार्रवाई करें। मुख्यमंत्री आवास मिशन के प्रकरणों के लिये मापदंडों में सुधार करें ताकि इसका लाभ पात्र हितग्राहियों को मिले। मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजना तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में ऐसे बेरोजगार युवाओं को लाभ दिलायें, जो खुद का उद्योग स्थापित करना चाहते हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना में हितग्राहियों को आसानी से ऋण उपलब्ध करवायें। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से लाभान्वित हितग्राहियों का थर्ड पार्टी असेसमेंट करायें। बैठक में बताया गया कि हितग्राहियों को भुगतान के लिये ग्राम पंचायत स्तर पर बैंकों द्वारा कैंप लगाये जायेंगे। मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजना और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में हाल ही में संपन्न वित्तीय वर्ष में 1 लाख के लक्ष्य के विरुद्ध 1 लाख 7 हजार हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में 5 लाख के लक्ष्य के विरुद्ध 5 लाख 44 हजार हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है। प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता दुकानों को केशलेस सुविधा से युक्त किया जायेगा। अब तक इस तरह की 1 हजार 700 दुकानों में यह सुविधा उपलब्ध करवायी गई है। बैठक में मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह, अपर मुख्य सचिव वित्त श्री ए.पी. श्रीवास्तव, अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री आर.एस. जुलानिया, कृषि उत्पादन आयुक्त श्री पी.सी. मीणा सहित बैंकर्स तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

narmda yatra

नर्मदा नदी के पाँच किलोमीटर के दायरे में आने वाली सभी शराब की दुकानों को बंद करने के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान के निर्णय की हर गाँव में प्रशंसा हो रही है। नर्मदा यात्रा के किनारे वाले गाँव में उत्सव जैसा माहौल रहता है। ग्राम चिरई डोंगरी निवासी श्रीमती लक्ष्मी झारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा नर्मदा किनारे की शराब की दुकानें हटाने के फैसले के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। हमारे गाँव की महिलाएँ उनके इस निर्णय से इतनी खुश हैं कि वे बार-बार उन्हें आशीर्वाद दे रही हैं। यह बहुत बड़ा कदम है। इसी गाँव के श्री लाल जैन ने कहा कि अब हमारे गाँव का माहौल बहुत बढ़िया रहता है। आस-पास के आदिवासी ग्राम हनिमंता गाडर, सहजनी, बिजे गाँव और गुर्जर सारी से आये हुए नवयुवकों ने भी मुख्यमंत्री के इस निर्णय की सराहना की। उन्होंने कहा ‍िक समाज में फैली नशे की बुराई को जल्द से जल्द खत्म करना होगा। नवयुवकों ने कहा कि आदिवासी वर्ग अब शिक्षित किया जा रहा है जिससे उनमें भी जागरूकता आई है। ग्वारी गाँव के अजमेर सिंह मेरावी ने भी शराब बंदी का समर्थन किया। साथ में स्वच्छता अभियान पर भी अपनी राय व्यक्त की और कहा कि हमारे गाँव में अब हर घर में शौचालय है और उसका उपयोग भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री चौहान की नर्मदा किनारे फलदार वृक्ष लगाने की योजना से भी उत्साह का माहौल बना हुआ है। अविस्मरणीय, अकल्पनीय है नर्मदा संरक्षण यात्रा  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन-भागीदारी से परिपूर्णं 'नमामि देवि नर्मदे''-सेवा यात्रा अविस्मरणीय एवं अकल्पनीय है। यात्रा जन-मानस के जीवन में एक अमिट छाप छोड़ रही है। यात्रा के आज सवा सौ दिन पूरे हो चुके हैं। मण्डला जिले में यात्रा के प्रति जन-मानस का जुड़ाव आज भी ऐसा है जैसा कि यात्रा के पहले दिन था। श्रद्धालुओं की भाव-विभोरता को देखते हुए ऐसा लगता है मानो यात्रा का आज पहला दिन है। हर गाँव में यात्रा के प्रति यह प्रमाण देखने को मिल रहा है। यात्रा से ग्रामवासी नर्मदा नदी के प्रति अपने कर्त्तव्यों के प्रति जागरूक हुए हैं। नर्मदा सेवा यात्रा के माध्यम से हर गाँव में हुए विकास की झलक भी देखने को मिल रही है। अब जगह-जगह शौचालय बने हुए हैं और उनका उपयोग भी किया जा रहा है। गाँव प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना या मुख्यमंत्री सड़क योजना द्वारा मुख्य मार्गों से जुड़ गये हैं। मण्डला जिला विंध्याचल पहाड़ियों के बीच में बसा हुआ है माँ नर्मदा पहाड़ों के बीच ऐसी प्रतीत होती हैं मानो माँ नर्मदा इस जिले को अपनी गोद में समाये हुए है। नागरिकों के जहन में यह बात पैठ रही है कि नर्मदा मईया को पूर्ण रूप से प्रदूषण मुक्त करवाना है और इसके लिये उन्हें नर्मदा एवं पर्यावरण का संरक्षण करना होगा। नर्मदा यात्रा ग्रामवासियों को अपनी जिम्मेदारी का ऐहसास करा रही है। यात्रा को समाज के सभी वर्गों का समर्थन और सहयोग मिल रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जिस उद्देश्य को लेकर जन-भागीदारी से नर्मदा यात्रा शुरू की थी, उससे भी कहीं बड़ा संदेश प्रदेश हित में दिया जा रहा है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

शिवराज -रोहित गृह निर्माण सोसायटी

  प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लगाए गए आरोपों पर आज कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए मांग की है कि भोपाल की रोहित गृह निर्माण सहकारी समिति में हुए 500 करोड़ रुपए के भूखंड घोटाले की भी जांच करवाए। गौरतलब है कि यह मामला पहले नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने भी उठाया था। जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री के परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए थे।  प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता केके मिश्रा ने आज जारी किए बयान में कहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया  को लेकर मुख्यमंत्री ने अशोभनीय भाषा का उपयोग कर उन पर जमीनों के कब्जे करने के राजनीतिक आरोप लगाए है। मिश्रा ने कहा कि विधानसभा चुनाव पास आते ही सिंधिया पर राजनीतिक हमले किए जा रहे हैं। यह मुख्यमंत्री के पद की गरिमा के प्रतिकूल आचरण है। मिश्रा ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री में नैतिकता है तो सिंधिया के साथ भोपाल की रोहित गृह निर्माण सहकारी संस्था में हुए 500 करोड़ रुपए के भूखंड घोटाले की भी जांच के आदेश जारी करे। मुख्यमंत्री ने कहा था कि जो ट्रस्ट लोक कल्याण के लिए होते हैं, उनकी जमीनें ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बेच दी। शिवपुरी जैसे जिले में जहां गरीब बसते थे, ऐसी 700 एकड़ जमीन पर कब्जा कर आउंड्रीवाल बना ली। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को स्वार्थी भी बताया। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद यह तय माना जा रहा था कि ज्योतिरादित्य सिंधिया की तरफ से कांग्रेस पटलवार करेगी। हालांकि इस मामले में सिंधिया ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मध्यप्रदेश भाजपा कार्यसमिति

  धार के मोहनखेड़ा में चल रही मध्यप्रदेश भाजपा के कार्यसमिति में स्पष्ट किया गया कि  सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के मेधावी छात्रों की भी फीस सरकार भरेगी। इसके लिए मेधावी विद्यार्थी योजना में अलग से प्रावधान किए जाएंगे। सरकार इस पर गंभीरता से विचार कर रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस की  जानकारी कार्यसमिति की बैठक में दी । अभी योजना के दायरे में सिर्फ माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबद्ध स्कूलों के मेधावी छात्रों को ही शामिल किया गया है। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों को बताया कि सरकार ने मध्यम वर्ग के होनहार बच्चों को उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए चयनित होने पर फीस का पूरा खर्चा उठाने की महत्वाकांक्षी योजना लागू की है। इसके दायरे में उन छात्रों को रखा गया है जो माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबद्ध स्कूलों में पढ़ते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से आईआईएम, आईआईटी, एनआईटी, एम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश पाते हैं। कई बार परिवार की आर्थिक परिस्थितियां बच्चों की पढ़ाई में आड़े आ जाती हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

महामण्डलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद

मंडला के कालपी में जनसंवाद में स्वामी अखिलेश्वरानंद   'नमामि देवि नर्मदे''-सेवा यात्रा स्वर्णिम मध्यप्रदेश के निर्माण में आधार-शिला साबित होगी। यात्रा वैचारिक और रचनात्मक जन-आंदोलन है। आज मण्डला जिले के कालपी में सेवा यात्रा के जन-संवाद में महामण्डलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद ने यह विचार व्यक्त किया। स्वामी अखिलेश्वरानंद ने कहा कि समय के साथ समूचे विश्व में जल-संकट गहराता जा रहा है। प्रदेश सरकार ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए सेवा यात्रा का आयोजन किया है, जिसे व्यापक जन-समर्थन मिल रहा है। यात्रा के माध्यम से जल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ रही है। यह भविष्य के लिये बेहतर संकेत माना जा सकता है। उन्होंने यात्रा में बेटी बचाओ अभियान के साथ सरकार की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से नशाबंदी, गौ-पालन, जैविक कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, वृक्षारोपण और जल-संरक्षण के उपायों पर चर्चा करते हुए पर्यावरण की रक्षा के साथ उन्नत जीवन- शैली अपनाने का आव्हान किया। जन-संवाद में नर्मदा सेवा समिति के नामों की घोषणा की गयी। पाठ्य-पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष श्री अवधेश नायक ने कहा कि सेवा यात्रा के माध्यम से जन-सामान्य जल-संरक्षण के महत्व को समझ रहा है। उन्होंने जल-संरचनाओं के निर्माण, वृक्षारोपण और जैविक कृषि को बढ़ावा देने का आव्हान किया। विधायक श्री रामप्यारे कुलस्ते ने कहा कि नर्मदा नदी प्रदेश की जीवन-रेखा है। यात्रा के माध्यम से नर्मदा के संरक्षण और संवर्धन के सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं। यात्रा सामाजिक सरोकार से जुड़ा एक जन-अभियान है। इसमें लाखों जन अपनी सहभागिता कर मुख्यमंत्री के आदर्श संकल्प को समर्पित भाव से पूरा करने में जुटे हैं। कालपी में जन-संवाद से पूर्व कन्या आश्रम बीजाडाण्डी में वृक्षारोपण किया गया। यात्रा धनवाही, लाबर मुडिया और चरगाँव कला से होते हुए कालपी पहुँची। यात्रा का जगह-जगह जन-समुदाय द्वारा स्वागत किया गया। महिलाएँ और बालिकाएँ यात्रा में कलश लेकर साथ चल रही थी। पुष्प-वर्षा कर नागरिकों ने यात्रा का स्वागत किया। जन-संवाद में मौजूद जन-समुदाय को नर्मदा संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष जनपद पंचायत बीजादाण्डी श्रीमती अलका गोठरिया, उपाध्यक्ष श्रीमती हेमलता यादव, सदस्य श्री संदीप नामदेव और श्री मिश्री यादव मौजूद थे। हर हाथ से हो सेवा, स्वच्छ रहे हमारी रेवा मण्डला जिले के नारायणगंज में 'नमामि देवि नर्मदे'-सेवा यात्रा के 124 दिन के जन-संवाद को क्षेत्रीय विधायक श्री रामप्यारे कुलस्ते ने संबोधित किया। श्री कुलस्ते ने कहा कि हर हाथ से हो सेवा, स्वच्छ रहे हमारी रेवा। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को नर्मदा के संरक्षण, जल संरक्षण और पर्यावरण को बचाने के लिये नदी के तट पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में 2 जुलाई को करोड़ों वृक्ष लगाना है। इसमें हम सबको सहभागी बनना है। गौ-संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष महामण्डलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद ने जन-संवाद में कहा कि नर्मदा यात्रा में जल-संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति जैसे संकल्पों को हमें पूरा करना है। उन्होंने कहा कि नर्मदा सेवा यात्रा के इस अभियान में लिये गये संकल्पों हम सभी लोगों को मिलकर मूर्तरूप देना है। जन-संवाद को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती संपतिया उईके ने कहा कि जल संरक्षण, स्वच्छता, वृक्षारोपण, प्रदूषण से मुक्ति और नशामुक्ति लिये हमें कार्य करना है। जैविक खेती को प्रोत्साहन देने और फलदार एवं छायादार वृक्षों को लगाने का हम संकल्प लें और इसे पूरा भी करें। जन-संवाद के बाद नर्मदा जी की महाआरती की गई।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

pm modi

  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने  नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर 15 मई को नर्मदा सेवा यात्रा के समापन में शामिल होने का आमंत्रण दिया। लगभग एक घंटा चली मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश में चल रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं सहित नर्मदा सेवा यात्रा और 'ग्रामोदय से भारत उदय'' अभियान के क्रियान्वयन की योजना से अवगत कराया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री का आमंत्रण स्वीकार कर 15 मई को यात्रा के समापन अवसर पर आने की सहमति दी। अमरकंटक से 11 दिसम्बर 2016 को शुरू की गयी नर्मदा सेवा यात्रा 15 मई 2017 को अमरकंटक पर ही समाप्त होगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह यात्रा मध्यप्रदेश में पर्यावरण को बचाने और नदी संरक्षण के लिए शुरू की गयी थी। यात्रा में जनता प्रमुखता से आगे आकर भाग ले रही है और सरकार पीछे से समर्थन दे रही है। यात्रा में हजारों विशिष्ट लोगों के साथ समाज के हर वर्ग जैसे साधु-संत, जल विशेषज्ञ, कलाकार, संगीतज्ञ, धर्मगुरू आदि ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अमरकंटक में ही यात्रा 15 मई, 2017 को समाप्त होगी। यात्रा समापन अवसर पर प्रधानमंत्री को भविष्य की कार्य-योजना बनाकर सौंपी जायेगी। कार्य-योजना में नदी संरक्षण की आगे की राह पर प्रकाश डाला जायेगा। यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का शिलान्यास भी किया जायेगा। नर्मदा नदी के मार्ग में पड़ने वाले 18 शहरों के तट पर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की शुरूआत की जायेगी। इससे दूषित पानी को साफ कर पुनः खेती के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने कृषि आय को दोगुना करने की योजना के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि योजना के सकारात्मक परिणाम आये हैं। इस वर्ष कृषि उत्पादन में 33 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

माया सिंह

नगरीय विकास मंत्री  माया सिंह ने कहा है कि उज्जैन शहर को परम्परा के साथ आधुनिक तकनीक से जोड़ा जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना और आवास गारंटी में उज्जैन में लगभग 200 करोड़ रूपये के कार्य किये जायेंगे। श्रीमती सिंह उज्जैन में 3 करोड़ 67 लाख की लागत के बुधवारिया हाट बाजार निर्माण का भूमि-पूजन कर रही थीं। ऊर्जा मंत्री श्री पारस जैन भी उपस्थित थे। नगरीय विकास मंत्री ने कहा कि नागरिकों की बुनियादी जरूरतों की पूर्ति, सुविधाओं के निर्माण और विकास के लिये राशि की कोई कमी नहीं है। उज्जैन को स्मार्ट सिटी के लिये चुना गया है। इसके कंसल्टेंट की नियुक्ति की जा रही है। स्मार्ट सिटी में वाटर सप्लाई, पार्क निर्माण, स्मार्ट परिवहन, आकर्षक लाइटिंग, सायक्लिंग झोन व्यवस्था जैसे कई कार्य किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि वेब आधारित प्रणाली से प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को जोड़ा गया है। इससे पारदर्शिता के साथ विकास होगा। श्रीमती माया सिंह ने कहा कि उज्जैन दीनदयाल अन्त्योदय रसोई योजना के क्रियान्वयन में प्रदेश में उज्जैन सबसे आगे निकला है। यहाँ तीन स्थान पर रसोई केन्द्र शुरू किया जाना बड़ी बात है। आर्थिक रूप से सम्पन्न व्यक्ति इस योजना में मदद के लिये आगे आ रहे हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

lalbatti shivraj

जबलपुर जिले के बरेला में यात्रा के जन-संवाद में मुख्यमंत्री   मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय मंत्रीमण्डल का वाहनों से लालबत्ती निकालने के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि मैं और मेरी टीम तुरंत इस पर अमल करेगी। उन्होंने कहा कि लॉ एण्ड आर्डर की स्थिति में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी बत्ती का उपयोग कर सकेंगे। श्री चौहान ने कहा कि संतों के आशीर्वाद और प्रदेशवासियों के सहयोग से माँ नर्मदा को दुनिया की शुद्धतम नदी बनायेंगे। माँ नर्मदा के कारण ही गेहूँ के उत्पादन में हम पंजाब और हरियाणा से आगे निकल सकें हैं। माँ नर्मदा हमें अपने जल से जहाँ जीवन देती है, वहीं रात को रोशनी भी देती है। श्री चौहान ने कहा कि 2 जुलाई को माँ नर्मदा के दोनों तट पर 12 करोड़ पौधे लगाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि पौध-रोपण के लिये राजस्व और वन-भूमि चिन्हित कर ली गयी है। मध्यप्रदेश में नशामुक्ति का आंदोलन चलेगा। उन्होंने कहा कि अब रिहायशी इलाकों, शिक्षण संस्थाओं और धार्मिक स्थलों के पास शराब की दुकानें नहीं खुलेंगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान नर्मदा सेवा यात्रा में जबलपुर जिले के नगर पंचायत बरेला में जन-संवाद को संबोधित कर रहे थे। अभियान में आगे संत उसके बाद समाज और फिर सरकार मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभियान में आगे संत उसके बाद समाज और फिर सरकार है। उन्होंने कहा कि हमने माँ ताप्ती, बेतवा और क्षिप्रा की धार को टूटते हुए देखा है। अगर माँ नर्मदा की धार टूटी तो जीवन नहीं बचेगा। मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि शौच के लिये नर्मदा नदी में नहीं जायें। अंत्येष्टि मुक्तिधाम में ही करें, सिर्फ एक चुटकी राख ही नर्मदा में प्रवाहित करें। मुख्यमंत्री ने बताया कि अगामी मानसून सत्र में मासूमों के साथ दुराचार करने वालों को फाँसी की सज़ा देने संबंधी विधेयक लाया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यात्रा नर्मदा को बचाने और उसका कर्ज उतारने की यात्रा है। नर्मदा के दोनों तटों के शहरों में ट्रीटमेंट प्लांट बनाये जाएंगे तथा साफ पानी को खेतों में ले जाया जायेगा। उन्होंने संकल्प दिलवाया कि नर्मदा के तटों पर पेड़ लगायें, इसके किनारे के गाँवों में हर घर में शौचालय बनायें, पूजन-सामग्री पूजन कुण्ड में डालें। नर्मदा के किनारे चेंजिंग-रूम और तटों से दूर मुक्तिधाम बनाये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों को बचायें और हर बच्चे को स्कूल भेजें। जगतगुरू स्वामी रामानंदाचार्य रामभद्राचार्य ने यात्रा की सराहना की। उन्होंने कहा कि यात्रा अपने उद्देश्यों को जरूर पूरा करेगी। यात्रा के बरेला पहुँचने पर ग्रामीणों ने भारी उत्साह-उमंग, आस्था और श्रद्धा भाव के साथ तथा महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर यात्रियों का स्वागत किया। यात्रा में बच्चे, बुजुर्ग, महिलाओं सहित हर वर्ग के लोग शामिल हुए। यात्रा में हुए 'हर-हर नर्मदे' के उदघोष से आसमान गूँज उठा। इसके बाद माँ नर्मदा की महाआरती की गई। इस मौके पर चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री शरद जैन, विधायक श्री सुशील तिवारी 'इन्दु', श्रीमती प्रतिभा सिंह और श्रीमती नंदिनी मरावी सहित अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

sharab mp

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सागर जिले की सुरखी विधानसभा के ग्राम बिलहरा में लगभग 115 करोड़ की लागत की परकुल मध्यम सिंचाई परियोजना का भूमि-पूजन किया। परियोजना से 3 हजार 200 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी और 19 ग्राम लाभान्वित होंगे। इस अवसर पर जिला स्तरीय मुख्यमंत्री स्वच्छता सम्मान समारोह, जिला स्तरीय कृषि विज्ञान मेला, जल अभिषेक, हितग्राही सम्मेलन एवं अंत्योदय मेला का आयोजन भी किया गया। मुख्यमंत्री चौहान ने जिले के जैसीनगर विकासखंड को खुले में शौच मुक्त घोषित किया। मुख्यमंत्री ने परकुल सिंचाई परियोजना सहित यहाँ लगभग 500 करोड़ रूपये लागत के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने जैसीनगर को तहसील बनाने, राहतगढ़ में आई.टी.आई. खोलने, 20 हजार की आबादी शामिल होने पर बिलहरा को नगर पंचायत बनाने, क्षेत्र में 26 सड़कों की स्वीकृति और बिलहरा में मंगल भवन बनवाने सहित अन्य घोषणाएँ की कृषकों को बढ़ी हुई दर से मिलेगा मुआवजा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने परकुल मध्यम सिंचाई परियोजना में डूब क्षेत्र में आने वाले कृषकों को बढ़ी हुई दर से मुआवजा राशि दिलाये जाने का आश्वासन दिया है।  मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गत 18 अप्रैल को भोपाल में ग्राम बक्स्वाहा के कृषक प्रतिनिधि-मंडल से मुलाकात के दौरान उन्हें बढ़ी हुई दर से मुआवजा राशि दिलाने के लिये नियमानुसार कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया।  प्रदेश में अब अवैध शराब की बिक्री नहीं मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में अब अवैध शराब की बिक्री नहीं होगी। उन्होंने ग्रामोदय अभियान में मेहनत एवं ईमानदारी से कार्य करने की अपील की। उन्होंने हड़ताल कर रहे कर्मचारियों से काम पर वापस आने का आव्हान किया।  मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बुन्देलखंड में सिंचाई की कमी नहीं रहने दी जायेगी। किसानों के लिए सरकार द्वारा कोई कमी नहीं रहने दी जायेगी। उन्होंने कहा कि अब किसानों को एक लाख के ऋण लेने पर 90 हजार ही वापस करना होंगे। किसानों को राहत राशि बाँटने में सरकार ने कोई कमी नहीं छोड़ी है। सरकार ने निर्णय लिया है कि महुआ का फूल प्रदेश में 30 रूपये प्रति किलो से कम कीमत में नहीं बेचा जायेगा। तेंदूपत्ता तोड़ने वाले पुरूषों को जूते और महिलाओं को चप्पल प्रदान की जायेंगी। उन्होंने कहा कि पढ़ाई, लिखाई एवं रोजगार का इंतजाम हर गरीब व्यक्ति के लिए किया जायेगा। प्रदेश की धरती पर किसी गरीब को भूखा नहीं सोने दिया जायेगा। प्रदेश में एक रूपये किलो गेहूँ, चावल एवं नमक प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गरीबों को दीनदयाल रसोई योजना में 5 रूपये में थाली परोसी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी गरीब व्यक्तियों को रहने के लिए जमीन का पट्टा दिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले गरीब बच्चों के मेडिकल, इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश लेने पर सरकार द्वारा फीस भरी जायेगी। शिक्षकों की भर्ती में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा के मानसून सत्र में दुराचारियों का फाँसी का कानून बनाकर राष्ट्रपति को भेजा जायेगा। सांसद श्री यादव ने कहा कि प्रदेश में सिंचाई का रकबा लगातार बढ़ रहा है। सुरखी क्षेत्र भी सिंचाई में आगे बढ़ रहा है। केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा लगातार विकास कार्य किये जा रहे हैं। विधायक श्रीमती पारूल साहू केशरी ने कहा कि आज लोकार्पित और भूमिपूजित कार्यों से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव, गृह एवं परिवहन मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह, सांसद श्री लक्ष्मीनारायण यादव, विधायक श्री शैलेन्द्र जैन, श्री प्रदीप लारिया, श्री हरवंश सिंह राठौर सहित अन्य जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

तीन महिलाओं की ट्रेन से कटकर मौत

  राजधानी भोपाल में एक ही परिवार की तीन महिलाओं के ट्रेन से कटने का मामला सामने आया है। घटना सुबह की बताई जा रही है। हादसा अहमदपुर बावडिया कला रेलवे क्रासिंग का है।जानकारी के मुताबिक महिलाओं का घर ट्रैक से कुछ दूरी पर है। हादसे का शिकार तीनों मां-बेटी हुई हैं। मरने वालों में सरजू बाई (48) सपना (18) और सुषमा (16) है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस तीनों की मौत को संदिग्ध मानते हुए परिजनों से पूछताछ कर रही है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

jabalpur

जबलपुर शहर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सईद मालगुजार ने बुधवार अलसुबह अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उन्होंने खुद को भी गोली मार ली। घटना में दोनों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक गोलहपुर के नलियाबंद मोहल्ले में रहने वाले सईद ने पहले बंदूक से पत्नी होसलाबानो के सिर में गोली मारी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। गोली की आवाज सुनते ही उनका बेटा वहां पहुंचा और बंदूक छीन ली, इसके बाद वे दूसरे कमरे में गए और वहां रखी रिवाल्वर से खुद के सिर में गोली मार ली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सईद मालगुजार नगर कांग्रेस में उपाध्यक्ष और नगर निगम में एल्डरमैन रह चुके हैं। पूर्व महापौर विश्वनाथ दुबे के कार्यकाल में सईद को एल्डरमैन बनाया गया था। फिलहाल वे प्रापर्टी खरीदने और बेचने का करते थे। अभी साफ नहीं हो पाया है कि कांग्रेस नेता ने यह कदम क्यों उठाया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

हिन्दी के प्रति कुंठित मानसिकता बदलें

अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने हिन्दी के प्रति कुंठित मानसिकता को बदलने की जरूरत बताई है। उन्होंने आव्हान किया है कि अंग्रेजी का ज्ञान श्रेष्ठता का प्रतीक है, इस गुलाम मानसिकता को समाप्त किया जाये। हिन्दी में काम करने पर गर्व की अनुभूति हो, ऐसा वातावरण बनायें। श्री चौहान अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। दीक्षांत समारोह में 126 विद्यार्थियों को विद्या निधि स्नातकोत्तर एवं स्नातक प्रतिष्ठा की उपाधि प्रदान की गई। इसके साथ ही 156 विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र, पत्रोपाधि एवं स्नातकोत्तर पत्रोपाधि दी गईं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि निज भाषा सब उन्नतियों का मूल है। हिन्दी के उदभट विद्वान के नाम पर देश का प्रथम हिन्दी विश्वविद्यालय प्रदेश की धरती पर है। यह गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की सभी जरूरत को पूरा किया जायेगा। हिन्दी विश्वविद्यालय से चिकित्सा, अभियांत्रिकी आदि विश्वविद्यालयों को सम्बद्ध करवाने के प्रयास भी किये जायेंगे। उन्होंने देश-प्रदेश के विद्वानों से हिन्दी विश्वविद्यालय को सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय की श्रेणी में खड़ा करने के लिए मार्गदर्शन और सहयोग का अनुरोध किया।‍ श्री चौहान ने कहा कि भारतीय ज्ञान, परम्परा, विज्ञान अदभुत है। जब विश्व के आधुनिक राष्ट्रों में सभ्यता के सूर्य का उदय नहीं हुआ था। उनके निवासी पत्तों-पेड़ों की छाल से तन ढँकते थे, तब-भारत के ऋषि-मुनि वेदों की ऋचाओं की रचना कर रहे थे। नालंदा और तक्षशिला जैसे विश्वविद्यालय थे, जहाँ सारी दुनिया के मनीषी अध्ययन के लिये आते थे। उन्होंने कहा कि भौतिकता की अग्नि से पीड़ित समाज को शांति का पथ प्रदर्शन भारतीय ज्ञानदर्शन से ही होगा, जो प्राणियों में सदभावना और देश के नहीं विश्व के कल्याण की कामना करता है। उन्होंने कहा कि संसाधनों की कमी प्रतिभा की उन्नति में बाधक नहीं हो,इसके लिए मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना लागू की है। इस योजना में चिकित्सा, अभियांत्रिकी, विज्ञान, कला, विधि आदि संकायों की उच्च शिक्षा में विद्यार्थियों की फीस राज्य सरकार द्वारा भरे जाने की व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि योजना में बिना जात-पांत, धर्म-सम्प्रदाय के भेदभाव के सभी बच्चों को लाभान्वित किया जायेगा। श्री चौहान ने कहा कि ' सर्वे भवन्तु सुखिन:' का उदघोष सिर्फ भारत में हैं। मुख्यमंत्री ने 2014-15 एवं 2015-16 की सभी परीक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली कु. स्वेच्छा मिश्रा को 'अटल स्वर्ण पदक' प्रदान किया। उन्होंने श्री नित्यानंद तिवारी को 'स्व. श्री मोतीलाल गंगादेवी छीपा स्वर्ण पदक' दिया। मुख्यमंत्री ने स्मारिका दीक्षा, अटल संवाद, भारतीय ज्ञान परम्परा पुस्तक, सिंहस्थ-2016 का सर्वेक्षण, भारतीय ब्रह्म विज्ञान और विश्वविद्यालय के विकास कार्यों की सीडी का विमोचन किया। भारतीय ज्ञान परम्परा में योगदान के लिए स्वामी गोविंद देव गिरि को विश्वविद्यालय की प्रथम उपाधि से विभूषित किया गया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरण शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय के माध्यम से संस्कृति को पुर्नस्थापित करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि हिन्दी खत्म होगी तो संस्कृति खत्म होगी। संस्कृति खत्म होगी तो देश नहीं बचेगा। उच्च शिक्षा मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया ने दीक्षांत भाषण दिया। श्री पवैया ने कहा कि आगामी सत्र से सभी विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह भारतीय परिधान में होंगे। उन्होंने आज का समारोह भारतीय परिधान में करवाने पर कुलपति की सराहना की। श्री पवैया ने कहा कि नैतिक शिक्षा को पाठ्यक्रम में जोड़ा जायेगा। उन्होंने शिक्षा और विद्या में फर्क बताया। उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि बगैर आत्म-विश्वास के आगे नहीं बढ़ सकते। विद्यार्थी सामाजिक सरोकारों से भी जुड़े। उन्होंने बताया कि सांसद के रूप में चिली में मैंने हिन्दी में भाषण दिया था। विश्वविद्यालय के कुलपति श्री मोहनलाल छीपा ने बताया कि चिकित्सा शिक्षा को छोड़कर सभी पाठ्यक्रम हिन्दी में पढ़ाये जा रहे हैं। पाठ्यक्रम स्व-रोजगार आधारित हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को दीक्षा दिलायी। स्वामी गोविन्द देव गिरि ‍ने कहा कि विश्व को ज्ञान का प्रकाश भारत ने दिया है। उन्होंने कहा कि देश को राजनैतिक स्वतंत्रता तो मिली लेकिन दिमागी स्वतंत्रता नहीं मिली। श्री गिरि ने कहा कि इस क्षेत्र में पहला प्रयास मध्यप्रदेश में किया गया है। इस दौरान शिक्षाविद्, शिक्षक, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

नर्मदा सेवा कार्य

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 15 मई को अमरकंटक में नर्मदा सेवा यात्रा के पूर्ण होने और सेवा कार्य के शुभारंभ का भव्य कार्यक्रम किया जायेगा। इसमें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं साधु-संत शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक यात्रा की स्मृतियों को सहेजने के लिये एक शिलालेख लगाया जायेगा और परिक्रमा गैलरी भी बनायी जायेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान भोपाल में यहाँ नर्मदा सेवा कार्य के शुभारंभ की तैयारियों के संबंध में बैठक ले रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में नर्मदा सेवा समितियों और नर्मदा तट के जिले और गाँवों की भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी। संतों के आशीर्वाद से नर्मदा सेवा कार्य शुरू किया जायेगा। नर्मदा सेवा यात्रा की स्मृतियों को संजोने के लिये अमरकंटक में शिलालेख लगाया जायेगा। साथ ही यात्रा की विभिन्न जानकारियों की एक गैलरी भी बनायी जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि दो जुलाई को नर्मदा किनारे वृहद वृक्षारोपण किया जायेगा। इसमें सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये एक बेवसाइट बनायी जायेगी, जिसमें लोग पंजीयन करायेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों के खेतों में फलदार पौध-रोपण के लिये उद्यानिकी विभाग तथा वन भूमि में वृक्षारोपण के लिये वन विभाग नोडल विभाग होंगे। बैठक में वन मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार तथा विभिन्न निगम-मंडलों के अध्यक्ष और पदाधिकारी, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री अशोक वर्णवाल और श्री एस.के.मिश्रा उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

कौशल्या योजना

ग्रामोदय अभियान ओर ग्राम संसद में भी हिस्सा लेंगे मंत्रिगण  मध्यप्रदेश मंत्रि-परिषद द्वारा स्वीकृत मुख्यमंत्री कौशल संवर्धन योजना और कौशल्या योजना प्रदेश में आगामी तीन मई को विधिवत प्रारंभ होगी। मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान ने निर्देश दिए हैं कि मुख्यमंत्री कौशल संवर्धन योजना और कौशल्या योजना का शुभारंभ समारोहपूर्वक शुरू किया जाए। मंत्रीगण अपने प्रभार और गृह जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित रहेंगे। मंत्रि-परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी मंत्रीगण से अपेक्षा की कि वे ग्रामोदय अभियान में 31 मई तक अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मंत्रीगण ग्राम संसद में दो से तीन बार शामिल होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें। इसके साथ ही अपने जिलों में ग्राम संसद के आयोजन की समीक्षा भी करें। मुख्यमंत्री कन्या विवाह / निकाह योजना में मिलेगा स्मार्ट फोन  कुष्ठ आश्रम में निवासरत परिवारों के लिए संस्था को 5000 रू. प्रति परिवार प्रति माह मंत्रि-परिषद के निर्णय   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में महिलाओं के कौशल संवर्धन के लिए 'कौशल्या योजना' की मंजूरी दी गई। इस नई योजना में 2 लाख महिलाओं को प्रतिवर्ष अल्पकालीन कौशल प्रशिक्षण दिया जायेगा। योजना के लिए इस वित्तीय वर्ष में 254 करोड़ 78 लाख और अगले वित्तीय वर्ष में 274 करोड़ 34 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई। मंत्रि-परिषद ने युवाओं के कौशल संवर्द्धन के लिए मुख्यमंत्री कौशल संवर्द्धन योजना द्वारा एक लाख 10 हजार प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षित करने की मंजूरी दी। योजना क्रियान्वयन के लिए इस वर्ष 121 करोड़ 50 लाख रुपए और अगले वित्तीय वर्ष में 132 करोड़ 25 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई। मंत्रि-परिषद ने कन्याओं को संचार तथा नगद एवं अन्य संव्यवहार मोबाईल एप्लीकेशन से करने की सुविधा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना में कन्याओं को अतिरिक्त रुप से स्मार्ट फोन देने का निर्णय लिया। मंत्रि-परिषद ने 3 कुष्ठ आश्रम में निवासरत 108 परिवारों के लिए संस्था को 5000 रुपए प्रति परिवार प्रति माह देने का निर्णय लिया। सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित महात्मा गांधी कुष्ठ आश्रम भोपाल, कुष्ठ सेवा आश्रम नंदा नगर इंदौर और करुणा सदन कुष्ठ निवारण संस्था राणापुर, झाबुआ में अतिरिक्त राशि संस्था परिवार के रहवास, पुनर्वास और बच्चों की शिक्षा एवं रोजगार पर व्यय की जायेगी। मंत्रि-परिषद ने राज्य वित्त आयोग के कार्य के सुचारु संपादन के लिए आयोग की कार्यकाल अवधि के लिए 23 अस्थायी पद के सृजन की मंजूरी दी। मंत्रि-परिषद ने वर्ष 2017-18 से आगामी 3 वर्ष के लिए रासायनिक खादों की व्यवस्था के लिए राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित (मार्कफेड) को राज्य की नोडल ऐजेंसी घोषित किया। मार्कफेड को रासायनिक उर्वरकों की व्यवस्था के लिए राज्य शासन द्वारा 850 करोड़ की शासकीय प्रत्याभूति उपलब्ध करवायी गई है। मंत्रि-परिषद ने डिंडौरी मध्यम सिंचाई परियोजना की 9920 हेक्टेयर रबी सिंचाई क्षमता के लिए 384 करोड़ 8 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी। परियोजना से जिला डिंडौरी के करंजिया और बजाग विकासखंड के 42 ग्राम सिंचाई से लाभान्वित होंगे। इससे ग्रामीण समूह पेयजल योजना के लिए भी जल उपलब्ध रहेगा । मंत्रि-परिषद ने टीकमगढ़ जिले में बानसुजारा वृहद सिंचाई परियोजना के स्वीकृत विशेष पुनर्वास पैकेज में अतिरिक्त लाभ देने का निर्णय लिया। निर्णय अनुसार 'सहमति से मकान क्रय के प्रकरणों में मकान का कलेक्टर द्वारा निर्धारित बाजार मूल्य देने के साथ बाजार मूल्य की 50 प्रतिशत राशि के समतुल्य अतिरिक्त पुनर्वास अनुदान देय होगा।' इस निर्णय के फलस्वरूप 2465 विस्थापित परिवारों को 16 करोड़ 75 लाख रुपए का अतिरिक्त पुनर्वास अनुदान प्राप्त होगा। मंत्रि-परिषद ने मंत्रियों की निजी स्थापना में पदस्थ विशेष सहायक/ निज सचिव/ निज सहायकों एवं मंत्रालय के अधिकारियों के विशेष वेतन में 30 जुलाई 2013 से वृद्धि करने का निर्णय लिया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

अमित शाह

नर्मदा सेवा यात्रा के 120वें दिन जबलपुर के ग्वारीघाट में जन-संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि माँ नर्मदा के संरक्षण के लिए राज्य सरकार हरसंभव प्रयास करेगी। दो जुलाई को लाखों लोग करोड़ों वृक्षों का रोपण नर्मदा के किनारे करेंगे। उन्होंने कहा कि हमने बेतवा, क्षिप्रा और ताप्ती नदी को धार तोड़ते देखा है। यदि आप चाहते हैं कि नर्मदा की धार न टूटे तो किसी पर भरोसा मत करें आगे बढ़ें और इस यात्रा को जन आंदोलन बनाते हुए सम्पूर्ण विश्व में जनभागीदारी से किसी नदी के संरक्षण के लिए चलाया जाने वाला सबसे बड़ा अभियान बनाएं। साथ ही नर्मदा को अविरल बनाने के लिए 2 जुलाई को पौधों का रोपण अनिवार्यत: करें। जनसंवाद में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को आधुनिक भागीरथ की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा जीवनदायिनी तो है ही लेकिन इसके साथ ही मोक्षदायिनी भी है। नमामि देवि नर्मदे – नर्मदा सेवा यात्रा में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शाह ने उपस्थित जन-मानस से नर्मदा के संरक्षण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आव्हान किया। पद्म पुराण, मत्स्य पुराण में माँ नर्मदा के गौरव का बखान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बताया कि पदम पुराण, मत्स्य पुराण में माँ नर्मदा की गौरवगाथा का बखान है। जहां अन्य नदियों में स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है वहीं माँ नर्मदा के तो दर्शन मात्र से पाप का नाश हो जाता है। माँ नर्मदा का महत्व बताते हुए श्री शाह ने कहा कि सनातन धर्म के इतिहास में भी इसका गौरवशाली उल्लेख है, क्योंकि कुछ कारण तो रहा होगा सनातन धर्म पर संकट आने पर आदिगुरू शंकराचार्य ने भी नर्मदा के किनारे ही धर्मावलम्बियों को एकत्रित कर आगे ले जाने का प्रयास किया। माँ नर्मदा के संरक्षण के लिए प्रारंभ की गई नर्मदा सेवा यात्रा की मुक्त कण्ठ से सराहना करते हुए श्री अमित शाह ने इसके सफल होने की कामना की। उन्होंने कहा कि इसके सफल होने से जहां मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र की जनता को लाभ होगा वहीं सम्पूर्ण देश की संस्कृति और धर्म को पुनर्जीवित करने की दिशा में यह सार्थक प्रयास साबित होगी। श्री शाह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अपने उद्बोधन में नर्मदा शुद्धिकरण के लिए बताए गए प्रयासों का सार्थक रूप से जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मुख्यमंत्री श्री चौहान लंदन की टेम्स और चीन की ली नदी की तरह नर्मदा को भी शुद्ध नदियों की सूची में शामिल करवाने की दिशा में कार्य करें। इतनी ही तेजी से होगा गंगा शुद्धिकरण का कार्य श्री शाह ने गंगा नदी के संरक्षण व संवर्धन के लिए चलाए जा रहे नमामि गंगे अभियान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस अभियान की तरह ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री भी माँ गंगा के शुद्धिकरण के लिए तेजी से कार्य करेंगे। 15 मई को प्रधानमंत्री की उपस्थिति में नर्मदा सेवा यात्रा का होगा समापन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 15 मई को माँ नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक में इस यात्रा का समापन होगा। समापन के दौरान देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी भी उपस्थित रहेंगे। समापन समारोह के बाद यात्रा समाप्त नहीं होगी। इसका नया आगाज होगा जिसके तहत ही 2 जुलाई को नर्मदा के किनारे वृहद् स्तर पर वृक्षारोपण किया जाएगा। अवैध उत्खनन पर जुर्माना नहीं वाहन किया जाएगा राजसात मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा सेवा यात्रा के दौरान शासन के एक सख्त निर्णय की जानकारी भी मंच से दी। उन्होंने कहा कि अवैध उत्खनन को सरकार सख्ती से रोकेगी। अवैध उत्खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध खनन करते पाए जाने पर जुर्माना करके वाहन नहीं छोड़े जाएंगे बल्कि वाहन सीधे राजसात किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में नशामुक्ति सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। जिन जिलों में सामूहिक रूप से नशामुक्ति का संकल्प लिया जाएगा वहां शराबबंदी कर दी जाएगी। इतना ही नहीं चरणबद्ध तरीके से पूरे प्रदेश में शराबबंदी की जाएगी। पौधों की होगी मॉनीटरिंग मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पौध-रोपण में रोपे गए पौधे सुरक्षित रहें इसकी भी प्रभावी मॉनीटरिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि सीवेज का पानी नदी में नहीं मिलने दिया जाएगा। उसे ट्रीटमेंट प्लांट में ले जाकर ट्रीट करने के बाद खेतों में पहुंचाया जाएगा। नर्मदा प्रेरणा देने वाली नदी जनसंवाद में केन्द्रीय कोयला एवं ऊर्जा राज्य मंत्री श्री पीयूष गोयल ने कहा कि नर्मदा पूज्यनीय और प्रेरणा देने वाली नदी है। हमारी न जाने कितनी पीढ़ियों को माँ नर्मदा ने जीवित रखा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान की नर्मदा सेवा यात्रा के माध्यम से नर्मदा संरक्षण के प्रयास की केन्द्रीय मंत्री श्री गोयल ने प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह प्रयास भारतीय संस्कृति को तो बचाएगा ही साथ ही प्रकृति की रक्षा भी करेगा। जल और बिजली के क्षेत्र में मध्यप्रदेश सरकार ने उठाए सार्थक कदम जो बनेंगे मिसाल केन्द्रीय कोयला एवं ऊर्जा मंत्री श्री गोयल ने जल और बिजली के क्षेत्र में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की प्रशंसा की। प्रधानमंत्री की मंशानुरूप प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सौर ऊर्जा को प्रोत्साहन दिया है। जहाँ नर्मदा सेवा यात्रा के माध्यम से माँ नर्मदा को प्रदूषण मुक्त करने का अभियान राज्य सरकार चला रही है वहीं सौर ऊर्जा के ऐसे प्रोत्साहन से प्रदूषण मुक्त बिजली भी प्रदेश को मिलेगी। देश के सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक सुरेश वाडकर ने भी नर्मदा बचाव के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रारंभ किए गए उपक्रम नर्मदा सेवा यात्रा की सराहना की। उन्होंने कहा कि जल को बचाना हम सबका फर्ज है। पुस्तक व विशेषांक का किया विमोचन, श्री बेगड़ का किया सम्मान जनसंवाद कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा प्रसिद्ध स्तंभकार व लेखक श्री विठ्ल सी. नादकर्णी तथा छाया चित्रकार श्री हरि माहिधर की पुस्तक नमामि देवि नर्मदे – हितैषी माँ नर्मदा यात्रा का अनावरण किया गया। साथ ही नर्मदा यात्रा पर प्रकाशित दैनिक जयलोक के विशेषांक का भी विमोचन हुआ। कार्यक्रम में श्री अमृतलाल बेगड़ का भी सम्मान उपस्थित अतिथियों द्वारा किया गया। श्री शाह ने थामा ध्वज तो श्री चौहान ने उठाया पवित्र कलश ग्वारीघाट में आयुर्वेद महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुँचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह ने जहां नर्मदा सेवा यात्रा का ध्वज थामा वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी पवित्र कलश उठाया। दोनों ही अतिथियों ने ध्वज और कलश को लाकर माँ नर्मदा की प्रतिमा के सम्मुख स्थापित कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान श्रीमती साधना सिंह भी मौजूद रहीं। स्वागत भाषण सांसद श्री राकेश सिंह ने दिया। कार्यक्रम का संचालन यात्रा के प्रदेश संयोजक डॉ जितेन्द्र जामदार ने किया। इस दौरान प्रदेश के वन मंत्री श्री गौरीशंकर शेजवार, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस, चिकित्सा शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री शरद जैन, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लाल सिंह आर्य, सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री नंद कुमार सिंह चौहान, विधायक अंचल सोनकर, प्रतिभा सिंह, नंदिनी मरावी, सुशील तिवारी इंदु व अशोक रोहाणी, समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती पद्मा शुक्ला, गौपालन एवं पशु संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष अखिलेश्वरानंद जी महाराज, जगतगुरू श्यामदेवाचार्य जी, यूएनआरसी के प्रतिनिधि मिस्टर यूरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ग्वारीघाट में माँ नर्मदा की महाआरती में शामिल हुए मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान अपनी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ जबलपुर नर्मदा तट के प्रसिद्ध और मनोरम ग्वारीघाट में माँ नर्मदा की महाआरती में शामिल हुए। महाआरती में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह भी शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धापूर्वक माँ नर्मदा की पूजा अर्चना की। कार्यक्रम में नर्मदाअष्टक और नर्मदा जी की आरती का संगीत के साथ समवेत स्वर में गान किया गया। महाआरती में जन-प्रतिनिधि, साधु-संत और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, बड़ी संख्या में नागरिक गण और नर्मदा भक्त मौजूद थे। नर्मदा के मनोरम तट ग्वारीघाट पर आज भव्य नर्मदा आरती का आयोजन किया गया। ग्वारीघाट को अच्छी तरह से सजाया गया था।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

सबसे सस्ती बिजली

रीवा जिले में स्थापित होने वाले सोलर प्लांट में मध्य प्रदेश को सबसे सस्ती बिजली मिलेगी। इसके लिए तीन निजी कंपनियों के साथ मप्र पॉवर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा सोमवार को पॉवर परचेस एग्रीमेंट किया गया।  तीन निजी कंपनियों में महिंद्रा रिन्यूएवल्स प्रा.लि. मुंबई, एक्मे सोलर होल्डिंग्स प्रा.लि. गुड़गांव और सोलेनर्जी पॉवर प्रा.लि. पोर्ट लुईस मॉरिशस के साथ पॉवर परचेस शामिल है। प्लांट से अक्टूबर 2018 तक बिजली उत्पादन शुरू हो जाएगा। प्लांट से 76 फीसदी बिजली मप्र को और 24 फीसदी दिल्ली मेट्रो को दी जाएगी।  सीएम शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू और पीयूष गोयल ने एमओयू साइन किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि सोलर प्लांट से सबसे कम दाम में मिलेगी बिजली। इतना ही नहीं साल 2017 के अंत तक बिजली उत्पादन 12 हजार 290 मेगावाट से बढ़कर 20 हजार मेगावाट कर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि 2022 तक देश में एक लाख मेगावाट बिजली सोलर से मिलेगी। रीवा के पीपीए को देश का मॉडल बनाया जाएगा, क्योंकि इस प्रोजेक्ट से देश को नई दिशा मिलेगी। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नायडू ने मप्र की नगरीय योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि ये दुर्भाग्य की बात है कि आजादी के इतने साल गुजर जाने के बाद भी देश के 18 हजार गांव में बिजली नहीं है। उन्होंने स्मार्ट सिटी, शहरी विकास और स्वच्छता अभियान सहित सीएम शिवराज की अन्य योजनाओं पर चर्चा की एवं उन्हें सराहा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी

जन-संवाद कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी  हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा है कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आरंभ की गई नर्मदा सेवा यात्रा हमारे अस्तित्व के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है। प्रो. सोलंकी रविवार को जबलपुर नगर में सेवा यात्रा के जन-संवाद को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जन-जन को यात्रा से जुड़ कर इसे एक विराट जनान्दोलन का स्वरूप देने के लिए आगे आना होगा। राज्यपाल प्रो. सोलंकी ने कहा कि प्रत्येक सरकार का कर्त्तव्य है कि उसके क्षेत्र में सर्वतोमुखी विकास सुनिश्चित हो। मध्यप्रदेश में एक प्रतिबद्ध और जन-सेवा को समर्पित सरकार के ईमानदार प्रयासों से प्रदेश की तस्वीर बदली है। पिछड़े प्रदेश के रूप में जाने जाने वाले मध्यप्रदेश ने विकास की दिशा में इतनी लम्बी छलांग लगाई है कि आज प्रदेश के सर्वतोमुखी विकास को देख सब आश्चर्यचकित हैं। प्रो. सोलंकी ने कहा कि नर्मदा सेवा यात्रा न केवल प्रदेश और देश वरन सम्पूर्ण विश्व को प्रभावित कर रही है। प्रो. सोलंकी ने कहा कि मनुष्य का अस्तित्व जल, जंगल, जमीन, जानवर, जलवायु और जन पर निर्भर है। इस परिप्रेक्ष्य में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सबके भविष्य की चिन्ता की और नर्मदा सेवा यात्रा के माध्यम से मानव के अस्तित्व को खतरे से बचाने के सिलसिले में महत्वपूर्ण पहल की। राज्यपाल ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री चौहान द्वारा आरंभ यह जनान्दोलन एक प्रभावशाली जन-जागरण अभियान साबित होगा। जनसंवाद में श्री वी.डी. शर्मा ने कहा कि नर्मदा यात्रा नदी संरक्षण का दुनिया का सबसे बड़ा अभियान है। उन्होंने कहा कि यात्रा आज सरकार एवं संत समाज के प्रबल प्रयासों से एक जनान्दोलन का स्वरूप ले चुकी है। समाज के सभी वर्ग, धर्म और क्षेत्र के लोग इसमें योगदान दे रहे हैं। श्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने नर्मदा को अविरल रूप से प्रवाहमान बनाने के उद्देश्य से तय किया है कि 2 जुलाई को नर्मदा जी के तटों पर 5 करोड़ वृक्ष लगाए जाएंगे। उन्होंने नर्मदा तटों से 5 किलोमीटर की दूरी तक नशाबंदी की दिशा में सरकार की पहल और अभियान के बाद आने वाले समय में नर्मदा संरक्षण के प्रयासों को जारी रखने के लिए गठित की जा रही नर्मदा सेवा समितियों का भी उल्लेख किया। इसके पूर्व सिन्धी धर्मशाला के सभागार में राज्यपाल प्रो. सोलंकी का पुष्प-वर्षा कर स्वागत किया गया। प्रो. सोलंकी ने नर्मदा ध्वज और कलश का पूजन कर कन्या-पूजन भी किया। अंत में राज्यपाल प्रो. सोलंकी ने उपस्थित जन-समुदाय को नर्मदा जी के संरक्षण के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ वृक्षारोपण, स्वच्छता, जल संरक्षण, प्रदूषण की रोकथाम, जैविक खेती को प्रोत्साहित करने, फलदार व छायादार वृक्षों एवं कृषि वानिकी के लिए उपयोगी पौधों को रोपने का संकल्प दिलाया। उन्होंने माँ नर्मदा की निर्मलता को अक्षुण्ण बनाए रखने का हरसंभव प्रयास करने एवं जन-समुदाय को भी इस दिशा में प्रेरित करने का भी आव्हान किया। इस मौके पर वन, योजना, आर्थिक-सांख्यिकी एवं जिला प्रभारी मंत्री डॉ गौरीशंकर शेजवार, किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री गौरीशंकर बिसेन, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री रूस्तम सिंह, चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री शरद जैन एवं पूर्व मंत्री श्री अजय विश्नोई, महामण्डलेश्वर अखिलेश्वरानंद महाराज, यात्रा के प्रदेश संयोजक डॉ जितेन्द्र जामदार तथा जन अभियान परिषद् के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रदीप पाण्डे भी मौजूद थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 पिंक पार्किंग का भूमि-पूजन

  विज्ञान एवं प्रद्योगिकी मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने न्यू मार्केट में एसबीआई के सामने गणेश चौक में महिलाओं की स्कूटी के लिए पिंक पार्किंग का भूमि-पूजन भी कर दिया । श्री गुप्ता ने कहा कि पूरे न्यू मार्केट को एयर कंडीशन और स्मार्ट मार्केट बनायें। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को जितनी अधिक सुविधा देंगे, व्यापार उतना अधिक बढ़ेगा। श्री गुप्ता ने कहा कि मार्केट के विकास के लिए पूरा सहयोग दिया जायेगा। पिंक पार्किंग में शापिंग के लिए ट्राली भी मिलेगी। पार्किंग में महिलाओं के एक साथ लगभग 200 दो- पहिया वाहन खड़े हो सकेंगे। पिंक पार्किंग लगभग 10 लाख की लागत से न्यू मार्केट व्यापारी महासंघ द्वारा बनायी जा रही है।  टाप एंड टाउन के पास भी इस तरह की पार्किंग विकसित की जायेगी।राजस्व मंत्री  गुप्ता ने हनुमान मंदिर के पास जवाहर चौक में प्याऊ का शुभारंभ किया। इस दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 डॉ.बाबा साहब अम्बेडकर

हमारा सौभाग्य कि डॉ. अम्बेडकर जैसे महापुरूष ने प्रदेश की धरती पर जन्म लिया    मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान ने कहा है कि हम सबका सौभाग्य है कि भारत रत्न बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर जैसे महापुरूष ने प्रदेश की धरती पर जन्म लिया। बाबा साहब प्रखर बुद्धिमान और प्रतिभा के धनी थे। वे व्यक्ति नहीं पूरी संस्था थे। अभाव और कठिनाइयों में भी उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त की और आगे बढ़े। उनका जीवन हम सबके लिये प्रेरणादायी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान अम्बेडकर नगर (महू) में डॉ. अम्बेडकर की जयंती महाकुंभ में राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 'ग्रामोदय से भारत उदय अभियान'' की शुरूआत भी की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि महाकुंभ में देश और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पधारे श्रद्धालु सरकार के मेहमान हैं। सरकार आज मेजबान की भूमिका में है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद जब वे पहली बार महू आये थे, तो देखा कि कुंभ की तरह बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहाँ बाबा साहब के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करने आते हैं, किंतु उनके रुकने, खाने-पीने के कोई प्रबंध नहीं हैं। तभी तय किया कि डॉ.अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को हर साल महाकुंभ होगा और सरकार महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने और खाने-पीने की व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करेगी।  मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें बाबा साहब की जन्म-स्थली पर स्मारक बनवाने का सौभाग्य मिला। महाराष्ट्र सरकार ने भी इन्दु मिल की जमीन को बाबा साहब की भव्य प्रतिमा स्थापित करने के लिये सौंप दी है। इसके अलावा महाराष्ट्र और भारत सरकार ने लंदन में उस भवन को भी स्मारक बनाने के लिये खरीद लिया है, जिसमें रहकर बाबा साहब ने पढ़ाई की। उन्होंने बताया कि बाबा साहब के जीवन से जुड़े पाँच स्थान पंच तीर्थ के रूप में बनेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हमारी सरकार सभी वर्गों की सरकार है, किंतु पहले उनकी है जो सबसे गरीब हैं, जो सबसे नीचे हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने गरीबों के उत्थान के लिये सतत् प्रयास किये। वे हमेशा शिक्षित बनने की बात कहते थे। सरकार ने अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के बच्चों में शिक्षा को  बढ़ावा देने के लिये नि:शुल्क गणवेश, किताबें, साइकिल जैसी सुविधाओं के साथ छात्रवृत्ति, छात्रावास, विदेश में अध्ययन की व्यवस्था और शहरों में किराये से कमरा लेकर पढ़ने की सुविधा की योजना लागू की है। साथ ही प्रायवेट मेडिकल/इंजीनियरिंग/ प्रबंधन संस्थानों में प्रवेश मिलने पर सरकार की ओर से फीस दिये जाने दिये की भी योजना संचालित है। रोजगार के लिये  मुख्यमंत्री युवा उद्यमी और स्व-रोजगार जैसी योजनाएँ विशेषकर अनुसूचित जाति-जनजाति के युवकों के लिये शुरू की गई हैं। इन योजनाओं में बैंक ऋण की गारंटी राज्य शासन द्वारा दी जाती है। वन, योजना, आर्थिक और सांख्यिकी मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान के कार्यकाल में अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के लोगों को सबसे ज्यादा लाभ मिला है। सामाजिक समरसता के क्षेत्र में भी सर्वाधिक प्रयास हुए हैं। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति-जनजाति के बच्चों को मिलने वाली छात्रवृत्ति की दरों में खासी बढ़ोत्तरी की गयी है। प्रदेश में छात्रावासों की संख्या भी दोगुनी हो गयी है।    महाराष्ट्र की सांसद और भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री पूनम महाजन ने कहा कि बाबा साहब बड़े दूरदृष्टा थे। उन्होंने हमें ऐसा संविधान दिया जो हर परिस्थिति में समीचीन है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र सरकार ने इन्दु मिल की जमीन को बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापना के लिये दे दी है और यह प्रतिमा जल्द ही बनकर तैयार होगी। सम्मेलन को बौद्ध संत भंते श्री संघशीलजी ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण नर्मदा घाटी विकास, सामान्य प्रशासन और विमानन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लालसिंह आर्य ने दिया। जिला पंचायत की अध्यक्ष सुश्री कविता पाटीदार ने आभार माना। प्रारंभ में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बौद्ध संत भंते श्री संघशीलजी का पुष्प-गुच्छ भेंट कर अभिवादन किया। सम्मेलन में सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर, विधायक सुश्री उषा ठाकुर सहित अन्य जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 पुलिस हाउसिंग बोर्ड

मुख्यमंत्री  द्वारा इंदौर में पुलिस हाउसिंग बोर्ड की 15 मंजिला इमारतों का भूमि-पूजन  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस की सजगता के कारण आज पूरा प्रदेश शांति का टापू बना हुआ है। माताएँ-बहनें निर्भीक रूप से कहीं भी आ-जा सकती हैं। पुलिस के जवान प्रदेश में शांति, कानून और व्यवस्था बनाये रखने में अपना योगदान दे रहे हैं। उनके परिवार के लिये आवास और अन्य सुविधाओं को उपलब्ध करवाने का कार्य प्रदेश सरकार का है। पुलिस जवानों के लिये 25 हजार मकान स्वीकृत किये गये हैं। दो वर्ष में ही यह 15 मंजिला इमारतें तैयार की जायेंगी। आधुनिक तरीके से इन इमारतों का निर्माण किया जा रहा है। इसमें सर्व-सुविधायुक्त व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी। यह बात मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पुलिस हाउसिंग बोर्ड कार्पोरेशन के  महेश गार्ड लाइन इंदौर स्थित 15वीं बटालियन में भूमि-पूजन कार्यक्रम में कही। वन मंत्री श्री गौरीशंकर शेजवार, महापौर श्रीमती मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड़, मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड के चेयरमेन श्री कृष्णमुरारी मोघे, विधायक श्री सुदर्शन गुप्ता, सुश्री उषा ठाकुर, श्री राजेश सोनकर उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 'यह भवन पुलिस के जवानों के लिये ही नहीं वरन उन भाँजे-भाँजियों के लिये बना रहे हैं जो अपने पिता-पुत्र,भाई-बहन आदि को पुलिस की नौकरी के जरिये समाज-सेवा के लिये क्रियाशील और उर्जावान रखते हैं। मध्यप्रदेश की पुलिस ने अभूतपूर्व कार्य किये हैं। इनमें सबसे प्रमुख कार्य चम्बल के बीहड़ों को डाकूविहीन कर विकास के नये मार्ग तैयार करना है। अब चम्बल में डाकू नहीं विकास का रोडमैप तैयार हो रहा है। मध्यप्रदेश पुलिस ने प्रदेश में नक्सलवाद को फैलने नहीं दिया। नक्सलियों को प्रदेश की सीमा के बाहर ही रोक दिया है। सिमी जैसे आंतकवादी संगठनों के नेटवर्क को ध्वस्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पुलिस जवानों के बेटा-बेटी की उच्च-स्तरीय पढ़ाई के लिये आवश्यकता होने पर सरकार संसाधन के साथ राशि भी उपलब्ध करवाने के प्रयास करेगी। पुलिस का जवान अपने कर्म से समाज-सेवा के लिये 24 घण्टे क्रियाशील रहता है। परिवार और बच्चे-बच्चियों को पूरा समय नहीं दे पाता है। पुलिस की नौकरी वास्तव में समाज-सेवा का सबसे बड़ा उदाहरण है। पुलिस महानिदेशक श्री ऋषि शुक्ला ने पुलिस परिवार के लिये 25 हजार मकान स्वीकृत करवाने के लिये मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष 12 हजार से अधिक पुलिस जवानों की भर्ती की जा रही है। कानून-व्यवस्था बनाये रखना एक महती जिम्मेदारी है, जिसे पुलिस जवानों ने बेहतर तरीके से निभाया है। पुलिस हाउसिंग बोर्ड के महानिदेशक श्री सरबजीतसिंह ने कहा कि प्रदेश में पहली बार 15 माले की बहुमंजिला इमारत का निर्माण इंदौर में किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट से 944 मकान पुलिस को उपलब्ध करवाये जायेंगे। यह प्रोजेक्ट पूरी तरह ईको-फ्रेण्डली है, जिसमें सौर उर्जा के माध्यम से विद्युत सप्लाई की व्यवस्था की जायेगी। यह दो वर्ष में पूर्ण होगा। इससे पुलिस जवानों की आवासीय समस्या को हल करने में मदद मिलेगी। इंदौर में मुख्यमंत्री पुलिस आवास योजना में मोनोलेथिक शियर वॉल टेक्नालॉजी का प्रयोग प्रथम बार किया जा रहा है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

प्रधानमंत्री आवास योजना

गृह प्रवेश में मुख्यमंत्री  चौहान हुए शामिल  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान आज इंदौर जिले के महू-अम्बेडकर नगर के नजदीक ग्राम गवली पलासिया निवासी उदयराज पिता सीताराम द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में बनाये गये आवास के गृह प्रवेश में शामिल हुए। गृह प्रवेश कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को पाकर उदयराज की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मुख्यमंत्री ने उदयराज को शुभकामनाएँ दी। उदयराज का नया पक्का मकान 45 दिनों में बनकर तैयार हुआ है। इसके लिए उन्हें एक लाख 35 हजार रूपये तीन किस्त में दिये गये। वन मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार, नर्मदा घाटी विकास (स्वतंत्र प्रभार) सामान्य प्रशासन और विमानन राज्य मंत्री श्री लालसिंह आर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री कविता पाटीदार एवं अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।  लगभग 45 दिन पहले गवली पलासिया के उदयराज मात्र दो चारपाई लगने वाले अपने कच्चे घर में रहते थे। वे गाँव के ही किशन पटेल के घर ट्रेक्टर चालक के रूप में काम करते रहे। बढ़ती उम्र में उनकी पीठ और हाथ के जोड़ों में एठन होने लगी। उन्होंने बताया कि हर बारिश में उन्हें मकान की चिंता सताती रहती थी। प्रधानमंत्री आवास मिशन में पहला मकान उनका बना, इसलिए उन्हें और भी खुशी है।  मुख्यमंत्री श्री चौहान गृह प्रवेश कार्यक्रम में हवन वेदिका पर बैठे। इसके पहले मुख्यमंत्री ने व्हील-चेयर पर बैठे उदयराज को फूलमाला पहनाई।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री ने प्रस्तुतिकरण तैयार करने के अधिकारियों को दिये निर्देश   मध्यप्रदेश के किसानों की आय को दोगुना करने का रोडमेप अब देश के अन्य राज्यों की कृषि आय बढ़ाने का पथ प्रदर्शन करेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कृषि आय को दोगुना करने के लिये किये गये कार्यों, नीतियों, प्रावधानों और योजनाओं का नीति आयोग की बैठक में प्रस्तुतिकरण देंगे। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रदेश के कृषि क्षेत्र में हुई अभूतपूर्व प्रगति को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान को किसानों की आय को दोगुना करने के प्रयासों को मॉडल के रूप में प्रस्तुत करने के लिये कहा है। उन्होंने श्री चौहान को नीति आयोग की बैठक में कहा कि मध्यप्रदेश में कृषि में हुई प्रगति और भविष्य की कार्य-योजनाओं का प्रस्तुतिकरण दें। प्रदेश के कृषि नवाचारों की जानकारी अन्य राज्यों को भी हो। कृषि आय को दोगुना करने के प्रयासों में उनका मार्गदर्शन होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज मंत्रालय में नीति आयोग में दिये जाने वाले स्व- प्रस्तुतिकरण पर अधिकारियों के साथ चर्चा की। बताया गया कि कृषि आय दोगुना करने के प्रदेश के प्रयासों के उत्कृष्ट परिणाम मिलने लगे हैं। ये भारत सरकार द्वारा जारी की जाने वाली सूचनाओं में स्पष्ट रूप से दिख रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भारत सरकार की सूचनाओं के आधार पर ही प्रदेश की कृषि क्षेत्र की उपलब्धियाँ प्रस्तुत की जायें। उनको टेम्पलेट के रूप में संयोजित किया जाये। सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और उसके उपयोग के संबंध में जानकारी देने के साथ ही विद्युत की उपलब्धता के लिये किये गये कार्यों और सुधारों के बारे में भी बताया जाये। श्री चौहान ने कहा कि किसानों की साख संबंधी जरूरतों में सरकार की मदद, फसल परिवर्तन के प्रयासों हार्टिकल्चरल, फ्लोरीकल्चर, एग्रो फॉरेस्ट्री के साथ ही फसल राहत, बीमा, समर्थन मूल्य पर खरीदी, गहरी जुताई, यंत्रीकरण के लिये कस्टम हायरिंग सेंटर, किसानों को खेती के जमीन के अधिकतम उपयोग और नई जानकारियों के लिये उनके विदेश भ्रमण प्रयासों की भी जानकारी दी जाये। इसके साथ ही नई योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री खेततीर्थ योजना, कृषि कैबिनेट जैसे संगठनात्मक सुधारों का भी संक्षिप्त परिचय हो। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह, अपर मुख्य सचिव कृषि श्री पी.सी. मीणा, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री अशोक वर्णवाल, प्रमुख सचिव किसान-कल्याण और कृषि विकास श्री राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव सहकारिता श्री अजीत केसरी, आयुक्त मंडी बोर्ड श्री राकेश श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 साध्वी आस्था भारती

औबेदुल्लागंज में भागवत कथा में मुख्यमंत्री श्री चौहान   हमारे संतों ने मानव जीवन का एक मात्र लक्ष्य परमात्मा की प्राप्ति और लोक कल्याण बताया है। उन्होंने ईश्वर प्राप्ति के तीन मार्ग बताए हैं जिसमें एक ज्ञान मार्ग, दूसरा भक्ति मार्ग और तीसरा कर्म मार्ग है। मैं कर्म का मार्ग अपनाकर जीवनभर लोगों के समग्र विकास और कल्याण के लिए काम करता रहूँगा। यह बात मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने औबेदुल्लागंज में प्रसिद्ध साध्वी आस्था भारती की भागवत कथा के दौरान कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री होने के नाते मेरा कार्य केवल प्रदेश का विकास करना ही नहीं है बल्कि लोगों के सुख और कल्याण की चिंता करना भी है। लोगों की उन्नति और तरक्की के लिए मैं जीवनभर काम करता रहूँगा। श्री चौहान ने कहा कि कर्म मार्ग द्वारा ईश्वर प्राप्ति का आशय यह है कि डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, व्यापारी, राजनीतिज्ञ आदि सभी लोगों को, जो जिस पेशे में है वह अपना कार्य पूरी ईमानदारी और निष्ठा से लोक कल्याण के लिए करें। कर्म के इस मार्ग से भी ईश्वर को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी आने वाली पीढ़ी के स्वस्थ्य और सुखद भविष्य के लिए नदियों और पर्यावरण का संरक्षण करना होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नर्मदा सेवा अभियान एक बहु-उद्देश्यीय अभियान है, जिसे जनता की सक्रिय भागीदारी से सफल बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नर्मदा के दोनों तटों पर एक-एक किलोमीटर की दूरी तक सघन वृक्षारोपण किया जायेगा। श्री चौहान ने बताया कि 2 जुलाई को लाखों लोग नर्मदा के तट पर करोड़ों पेड़ लगायेंगे। उन्होंने कहा कि नर्मदा में मिल रहे दूषित जल को रोकने के लिए कार्य-योजना बनाई जा रही है। नर्मदा तट के सभी गाँवों में मुक्तिधाम और शौचालय बनाये जा रहे हैं। नर्मदा घाटों पर स्नान के लिए आने वाली माता-बहनें सम्मानजनक ढंग से वस्त्र बदल सके, इसके लिए चेंजिंग-रूम भी बनाये जायेंगे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

जबलपुर

“नमामि देवि नर्मदे” - सेवा यात्रा आज जबलपुर के शहपुरा विकास खंड के बिलपठार ग्राम में पहुँची। यहाँ यात्रा का जन-जन ने स्वागत किया। इसके बाद विधायक श्रीमती प्रतिभा सिंह ने नर्मदा सेवा यात्रा समिति बिलपठार, रमखिरिया के सदस्यों की घोषणा की। उन्होंने जन-समुदाय को नर्मदा रक्षा का संकल्प भी दिलवाया। कमलगिरि बने तिलक बाबा श्री कमलगिरि अब तिलक बाबा के नाम से जाने जाते हैं। वे महेश्वर जिला खरगोन से नर्मदा यात्रा में 4 मार्च को शामिल हुए और यात्रा के अगले पड़ाव पहुँचने के पहले पहुँच कर लोगों को तिलक लगा रहे हैं। उन्होंने स्वयं की गाड़ी से लगभग एक हजार किलोमीटर और लगभग ड़ेढ लाख लोगों को तिलक लगाया है। वह यात्रा मार्ग में काँटें आदि की साफ-सफाई भी स्वेच्छा से कर रहे हैं। श्री विनय सिंह ने बताया कि उनके चंदन के तिलक से ठंडक प्राप्त होती है। लोग उनसे खुशी-खुशी तिलक लगवा रहे हैं। संत अखिलेश्वरानंद जी महाराज ने जन-संवाद में यात्रा का अध्यात्मिक और वैज्ञानिक महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि पर्यावरणविद पर्यावरण की रक्षा करने को कहते हैं, यह कार्य प्रकृति के साथ छेड़-छाड़ नहीं करने से ही हो सकता है। इसके लिए पॉलीथिन का उपयोग करना मानव को बंद करना होगा। महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा यात्रा के उद्देश्य में स्वच्छता, पौध-रोपण, नशामुक्ति का संकल्प आदि का समावेश कर यात्रा को अभियान का रूप दिया है। उनके संकल्प के साथ उनकी पत्नि श्रीमती साधना सिंह यात्रा में शामिल रहती हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और उनकी पत्नि द्वारा गोमती नदी के संरक्षण के लिए जिस प्रकार सत्-युग में मनु-सतरूपा ने काम किया था, उस प्रकार नर्मदा की रक्षा के लिए काम कर रहे हैं। उनके साथ ऋषि-मुनि भी इस अभियान में जुड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री का संकल्प आज जन-जन का संकल्प बन गया है। उन्होंने नशामुक्ति के लिए शराबबंदी कर मुख्यमंत्री राजस्व संग्रहण का जल्द ही दूसरा विकल्प भी ढूंढेंगे। नर्मदा की निर्मल अविरल धारा के लिए यह अभियान अनुष्ठान बन गया है और अनुष्ठान से शक्ति प्राप्त होती है। महाराज ने कहा कि 2 जुलाई को एक करोड़ पौध-रोपण का काम किया जाएगा, जो 15 करोड़ पौधे लगाकर पूरा होगा। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री ने जनता, संत-महात्मा और शासन-प्रशासन का त्रिभुज बनाया है। उन्होनें कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को महामंडलेश्वर बोलना चाहिए। उनकी वाणी से धारा-प्रवाह सदवचन निकलते हैं। यात्रा के प्रदेश संयोजक डॉ जितेन्द्र जामदार ने कहा कि माँ नर्मदा से प्राप्त बिजली से प्रदेश रोशन हो रहा है। नर्मदा-जल से प्रदेश की जल आपूर्ति हो रही है और प्रदेश की 60 प्रतिशत भूमि को सिंचित कर भोजन की व्यवस्था कर रही है। ऐसी बिजली, पानी और भोजन देने वाली नर्मदा की जन-जन को चिंता करनी होगी। वृक्ष नर्मदा के लिए बैंक का काम करते हैं। वृक्षों के जरिए ही नर्मदा को जल प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि किसानों को रसायनिक कृषि छोड़कर जैविक कृषि अपनानी होगी। संचालन जिला भाजपा (ग्रामीण) अध्यक्ष श्री शिव पटेल ने किया। कार्यक्रम में लोगों के हाथों में स्वच्छता का संदेश दिखा। इस मौके पर मंडी अध्यक्ष श्री नीरज सिंह, सरपंच, जन-प्रतिनिधि सहित जन-समुदाय उपस्थित था।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मुकुन्दपुर व्हाइट टाइगर सफारी

मुख्यमंत्री चौहान ने सपत्निक किया सफारी का भ्रमण  सफेद शेर विन्ध्य की शान है। मुकुन्दपुर व्हाइट टाइगर सफारी बनने से विन्ध्य का गौरव वापस आया है। इस सफारी को विश्व की सर्वश्रेष्ठ टाइगर सफारी में से एक बनाया जाएगा। रीवा के निकट सतना जिले में स्थित महाराजा मार्तण्ड सिंह जू देव व्हाइट टाइगर सफारी मुकुन्दपुर में भ्रमण के समय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह बात कही। इस दौरान मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी साधना सिंह, उद्योग-वाणिज्य और खनिज साधन मंत्री राजेन्द्र शुक्ल और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता शुक्ल मौजूद थी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि निश्चित ही मध्यप्रदेश सरकार मुकुन्दपुर स्थित व्हाइट टाइगर सफारी को दुनिया की श्रेष्ठ सफारी में से एक बनायेगी। इसके लिये अगले सप्ताह भोपाल में उच्च-स्तरीय बैठक बुलायी जावेगी। इस सफारी को श्रेष्ठतम बनाने संबंधी निर्णय लिये जायेंगे। सफारी एवं जू के लिये किसी भी स्तर पर धन की कमी नहीं होने दी जायेगी। उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने इस व्हाइट टाइगर सफारी के लिये जैसी कार्य-योजना बनायी है और जैसी उनकी कल्पना है उसी अनुरूप इस सफारी को स्वरूप प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने परिवार से साथ मुकुन्दपुर व्हाइट टाइगर सफारी एवं जू-रेस्क्यू सेन्टर का आनन्द उठाया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान रीवा में सफेद शेर के इतिहास के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि विभिन्न स्थान पर जो भी सफेद शेर हैं, वे सभी विन्ध्य अंचल में जन्में सफेद शेर मोहन के वंशज हैं। मोहन को महाराजा मार्तण्ड सिंह जू देव ने विन्ध्य के जंगल से पकड़ा था। उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने लम्बे समय के अन्तराल के बाद सफेद शेर को विन्ध्य की धरती पर वापस लाकर सराहनीय काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जानकर प्रसन्नता हुई कि इस सफारी में विदेशी पर्यटकों की रूचि बढ़ी है और उन्होंने यहाँ आकर सफेद शेर देखा है। उन्होंने निर्देश दिये कि सफेद शेर, बंगाल टाइगर और अन्य वन्य-प्राणियों की समुचित देखभाल होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों की निगरानी में ऐसे प्रयास हों कि सफेद शेर का कुनबा बढ़े। मुकुन्दपुर का क्षेत्र सफेद शेरों का प्राकृतिक रहवास है। जलवायु उनके अनुकूल है। मुख्यमंत्री ने सफेद शेरनी विन्ध्या और बंगाल टाइगर और अन्य वन्य-प्राणियों को देखकर खुशी जाहिर की। मुख्यमंत्री ने भ्रमण के दौरान ही रीवा में गत वर्षा ऋतु के समय आयी भीषण बाढ़ को रोकने के उपायों के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि रीवावासियों को बाढ़ की भीषण आपदा से बचाने के लिये हर सम्भव उपाय करने में शीघ्रता लायी जानी चाहिये। उद्योग मंत्री श्री शुक्ल, सम्भागायुक्त श्री एस.के. पॉल और कलेक्टर श्री राहुल जैन ने बाढ़ की विभीषिका को रोकने के लिये अब तक किये गये प्रयास और कार्यों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मुख्यमंत्री   समाधान ऑनलाइन

मुख्यमंत्री ने किया समाधान ऑनलाइन में आवेदकों की समस्याओं का निराकरण    मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शराब के अवैध विक्रय के प्रकरणों में कठोरतम कार्रवाई की जाये। इसे सख्ती से रोकने के लिये और अधिक कठोर दांडिक प्रावधान भी किये जा सकते हैं। श्री चौहान आज समाधान ऑनलाईन के दौरान प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश चरणबद्ध तरीके से शराबबंदी की ओर अग्रसर है। नर्मदा तट के किनारों पर स्थित शराब की दुकाने बंद हो गई हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग, रिहायशी इलाकों, धार्मिक स्थलों और शिक्षण संस्थानों के निकट शराब की दुकानें और जिनसे नागरिकों को दिक्कत हो रही है, उन्हें स्थानांतरित करें। इसमें किसी प्रकार की हीला-हवाली नहीं होनी चाहिये। अधिकारी राजस्व के लिए शराब दुकानों के संचालन की मानसिकता को बदलें। सरकार जनता की है। शराब विक्रेताओं की नहीं। महिलाओं की इज्जत और जिन्दगी से बढ़कर कुछ नहीं है। सामान्यत: देखा गया है कि छेड़-छाड़ आदि की अपराधिक गतिविधियों के मूल में शराब होती है। उन्होंने कहा कि नागरिकों को दिक्कत हो ऐसी दुकानें यदि स्थानांतरित नहीं हो सकती हैं तो उन्हें वैधानिक तरीके से बंद करने की कार्रवाई की जाये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कलेक्टरों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि बुन्देलखंड पैकेज में निर्मित कोई भी नल-जल योजना बंद नहीं रहे। उन्होंने कहा कि आगामी एक मई से प्रदेश में पॉलीथिन थैली का उपयोग बंद हो जायेगा। जनजागृति और पॉलीथिन थैलियों के विकल्प के रूप में कागज और कपड़े की थैलियों की उपलब्धता की अग्रिम कार्रवाई करें। उन्होंने नरवाई की आगजनी में व्यक्तियों की मृत्यु की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस विषय में किसानों को जागृत करें। ताकि इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो। उन्होंने कहा कि ग्रामोदय अभियान के दौरान 17 अप्रैल को प्रदेश की सभी पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जायें। मुख्यमंत्री स्वयं किसी एक ग्राम की सभा में शामिल होंगे। ग्राम सभा को संबोधित करेंगे, जिसका सभी जगह प्रसारण होगा। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में एक मई को आदि शंकराचार्य जयंती समारोह आयोजित होंगे। श्री चौहान ने समाधान ऑनलाइन के दौरान ग्यारह आवेदकों की समस्याओं का समाधान करवाया। रीवा जिले की छात्रा कुमारी अनूपा सिंह बागरी को पाँचवें-छठवें सेमेस्टर की अंकसूची में विलंब के प्रकरण में विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के अधिकारियों के विरूद्ध दीर्घशास्ति अधिरोपित करने के निर्देश दिये। श्री राजेन्द्र सिंह के प्रकरण में मुख्यमंत्री को भू-अभिलेख की नकल एक माह में उपलब्ध करवाने की जानकारी कलेक्टर द्वारा दी गई। उज्जैन की श्रीमती लीलाबाई के खेत पर जाने के मार्ग पर अतिक्रमण के प्रकरण में श्री चौहान ने संभागायुक्त को जाँच कर कार्रवाई के निर्देश दिये। उन्होंने मंडला जिले के श्री घनश्याम कुड़ापे की समिति को माध्यमिक शिक्षा मंडल में जमा 25 हजार की राशि मिलने में विलंब के कारणों का परीक्षण करने और प्रक्रियाओं को सरल बनाने के निर्देश दिये। भोपाल के श्री उमाशंकर रघुनंदन मिश्रा के सिक्योरिटी सर्विसेज लायसेंस आवेदन निरस्ती मामले में शासन को आवेदन करने के लिए कहा। मुख्यमंत्री को बताया गया कि सतना की दिव्यांग श्रीमती रोशनी सिंह को विवाह प्रोत्साहन योजना की राशि 50 हजार के भुगतान में विलंब के लिए दोषी सहायक ग्रेड-तीन बृजबिहारी शुक्ला को निलंबित और अरूणेश पाण्डेय और उप संचालक सामाजिक न्याय की दो वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने की कार्रवाई की गई है। गुना के श्री मांगीलाल धाकड़ को पिता की मृत्यु पर जनश्री बीमा योजना के तहत 30 हजार रुपये की बीमा राशि भुगतान में विलम्ब के प्रकरण में बताया गया कि कोटा जिले से मृत्यु प्रमाण नहीं मिल पाने से विलम्ब हुआ है। होशंगाबाद के श्री केसरी दायमा को इंदिरा आवास की द्वितीय किश्त राशि 35 हजार का भुगतान प्राप्त हो गया है। रायसेन जिले के बबलू के कूप निर्माण का भुगतान एफ.टी.ओ. द्वारा करवा दिया गया है। सीहोर के श्री रविन्द्र सिंह ठाकुर को प्याज विक्रय की राशि त्रुटिवश दूसरे के खाते में जमा होने के कारण विलम्ब होने पर आवेदक को ब्याज सहित 23 हजार 70 रुपये का भुगतान करने की जानकारी दी गई। बताया गया कि टीकमगढ़ के श्री शिवरानारायण राजपूत के ग्राम पंचायत भानपुरा में स्पाट जलप्रदाय की कार्रवाई प्रगतिरत है। कार्यक्रम में श्री चौहान ने जिलों में संचालित वृहद निर्माण परियोजनाओं, चिकित्सा महाविद्यालय शहडोल, पॉलिटेक्निक कॉलेज लटेरी, जिला विदिशा, पॉलिटेक्निक कॉलेज, बरेली, जिला रायसेन, 350 बिस्तर अस्पताल भवन विदिशा, दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना- पश्चिम क्षेत्र, बमीठा-सतना रोड, सीधी-सिंगरौली रोड, मिंटो हॉल एवं कन्वेंशन सेंटर उन्नयन कार्य भोपाल, वल्लभ भवन एक्सटेंशन, भोपाल और जल संसाधन के मोहनपुरा मेजर प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा की। कार्य-स्थल के चित्र भी देखे।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

प्लास्टिक कैरी बैग पर 1 मई से प्रतिबंध

  900 करोड़ लागत के मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम को मंजूरी   मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान की अध्यक्षता में आज संपन्न मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश में प्लास्टिक कैरी बैग पर 1 मई से प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया। मंत्रि-परिषद ने माननीय राष्ट्रीय हरित अधिकरण के आदेश के पालन में पूरे प्रदेश में प्लास्टिक कैरी बैग के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए मध्यप्रदेश जैव अनाश्य अपषिष्ट (नियंत्रण) संशोधन अध्यादेश 2017 को अनुमोदन प्रदान किया। मुख्यमंत्री यंग प्रोफेशनल फॉर डेव्लपमेंट कार्यक्रम को भी अनुमोदन प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राज्य के विकास में युवाओं की ऊर्जा, क्षमता और विजन का उपयोग करना तथा युवाओं को सरकारी कामकाज की करीबी समझ विकसित करने के लिए अवसर प्रदान करना है। कार्यक्रम अंतर्गत 51 मुख्यमंत्री रिसर्च एसोसियेट एवं 6 कार्यक्रम समन्वयक चयनित किये जायेंगे। मंत्रि-परिषद ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के नाम से एक नई योजना प्रारंभ करने की स्वीकृति दी। योजना की लागत 900 करोड़ रुपए है। इसके अंतर्गत वर्ष 2017-18 में प्रदेश की 10 हजार ग्रामीण बसाहटों में हैंड पंप से पेयजल उपलब्ध कराये जाने तथा 5000 ग्रामीण बसाहटों में नल-जल योजनाओं के कार्य किये जायेंगे। ग्रामीण नल-जल योजनाओं का स्त्रोत संरक्षण, ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित हैंडपंपों तथा समूह पेयजल योजनाओं का संधारण भी इस योजना में किया जायेगा। मंत्रि-परिषद ने प्रदेश के 49 जिला मुख्यालयों के नगरीय क्षेत्रों में दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना का प्रथम चरण आरंभ करने का निर्णय लिया। मंत्रि-परिषद ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के दृष्टिगत गांधी चिकित्सा महाविद्यालय भोपाल में एमबीबीएस सीट्स को 150 से बढ़ाकर 250 करने तथा निर्माण, उपकरण, फर्नीचर एवं वाहन के लिए 119.68 करोड़ रुपये तथा कुल 555 पदों के सृजन और पूर्ति की स्वीकृति प्रदान की। मंत्रि-परिषद ने प्रदेश में विदिशा, शहडोल, रतलाम, खंडवा, छिंदवाड़ा और शिवपुरी में नवीन चिकित्सा महाविद्यालयों की स्थापना के लिए उपकरण, फर्नीचर, वाहन और पुस्तक क्रय के लिए क्रमश: 70.98 करोड़, 69 करोड़, 70.98, 69 करोड़, 68.99 करोड़ तथा 69.01 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की। मंत्रि-परिषद ने इन महाविद्यालयों के लिए पदों के निर्माण और आउट सोर्सिंग से सेवाएँ लेने की भी प्रशासकीय स्वीकृति दी। मंत्रि-परिषद की बैठक में एम वाय अस्पताल इंदौर में बोन मेरो ट्रांसप्लांट सेंटर स्थापित करने का निर्णय लिया गया। मंत्रि-परिषद ने शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के विरुद्ध अभियोजन स्वीकृति जारी करने की प्रक्रिया में संशोधनों को अनुमोदन प्रदान किया। अन्वेषण अभिकरण/व्यक्तिगत परिवादी द्वारा अभियोजन स्वीकृति के प्रकरण /आवेदन अभिलेख सहित सीधे प्रशासकीय विभाग को भेजते हुए उसकी एक प्रति विधि एवं विधायी कार्य विभाग एवं सामान्य प्रशासन विभाग को पृष्ठांकित करेगा। प्रशासकीय विभाग प्रकरण का परीक्षण कर यदि यह पाता है कि प्रकरण अभियोजन की स्वीकृति के योग्य है, तो वह प्रकरण की प्राप्ति से 45 दिन की अवधि के भीतर अभियोजन की स्वीकृति जारी कर, उसे अन्वेषण अभिकरण/व्यक्तिगत परिवादी को प्रेषित करेगा तथा स्वीकृति आदेश की एक प्रति विधि और विधायी कार्य विभाग एवं सामान्य प्रशासन विभाग को भी अग्रेषित करेगा। मंत्रि-परिषद ने भोपाल नगर निगम में स्मार्ट सिटी मिशन अंतर्गत चयनित क्षेत्र आधारित विकास घटक के लिए नार्थ तथा साउथ टीटी नगर स्थित 342 एकड़ भूमि को नगरीय विकास एवं आवास विभाग एवं तदुपरांत भोपाल स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड को स्थानांतरित किये जाने की स्वीकृति दी। मंत्रि-परिषद ने एमपी मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड अपग्रेडेशन प्रोजेक्ट के अंतर्गत दमोह जिले के अभाना-तेंदूखेड़ा मार्ग, श्योपुर के गांधी तिराहा -इकलोड जंक्शन मार्ग, अशोक नगर जिले के हापाखेड़ी पनवाड़ीघाट मार्ग , सीहोर जिले के अहमदपुर- भोजपुर मार्ग तथा इटारसी छीपानेर मार्ग, रायसेन जिले के भोपाल सागर से देपालपुर सुनहरा पीतमपुर, बड़गांव मरखेड़ी उइका मरखेड़ा गुलाब-सुलतानगंज सागर मार्ग तथा एसएच -15 के गुढरई खमरिया-बरेली पड़रियाखुरे-मौसपिपलिया- हमीरपुर से एस 44 तक और ग्‍वालियर के जैनोर-करारिया-भितरवार (सभी मार्ग की कुल लंबाई 161.36 किलोमीटर) के उन्नयन की स्वीकृति प्रदान की। सड़कों का उन्नयन न्यू डेवलपमेंट बैंक की सहायता से किया जायेगा। मंत्रि-परिषद ने आज तीन जिलों की सिंचाई परियोजनाओं की भी प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की। इनमें सागर जिले में कडान मध्यम सिंचाई परियोजना की 9 हजार 990 हेक्टर सिंचाई क्षमता के लिए 385.79 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई। इस परियोजना से सागर जिले के राहतगढ़ और बंडा विकासखंड के 53 गाँव लाभान्वित होंगे। परियोजना से सागर जिले के राहतगढ़ विकासखंड के 107 गाँवों को पेयजल प्रदान किया जायेगा। इसी प्रकार बिलगाँव मध्यम सिंचाई परियोजना के कुल सैंच्य क्षेत्र 9 हजार 980 हेक्टयर रबी सिंचाई के लिए 269.90 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई। इस परियोजना से डिंडौरी जिले की शहपुरा तहसील के 46 गाँव लाभान्वित होंगे। मंत्रि-परिषद ने लोअर और वृहद सिंचाई परियोजना की 90 हजार हेक्टेयर सिंचाई क्षमता के लिए 2208.03 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की। इस परियोजना से शिवपुरी जिले के विकासखंड खनियाधाना, पिछौर, करेरा के 222 ग्राम तथा दतिया जिले के दतिया विकासखंड के 36 गाँव लाभान्वित होंगे।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

नर्मदे यात्रा

'नमामि देवी नर्मदे''-सेवा यात्रा स्वर्णिम मध्यप्रदेश की आधार-शिला बनेगी। यात्रा के माध्यम से माँ नर्मदा ही नहीं अन्य नदियों के संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता आएगी। नदियाँ यदि संरक्षित होंगी तो प्रदेश का विकास सुनिश्चित है। वक्ताओं ने यह बातें यात्रा के 115वें दिन जबलपुर जिले के ग्राम जमखार, गुदरई, सुनाचर, मनकेड़ी, कुसली, इमालिया, उमारिया, सुरई और नटवारा में जनसंवाद में कही। मुस्लिम भाइयों ने किया यात्रा का स्वागत जबलपुर जिले के ग्राम उमरिया में मुस्लिम भाइयों ने पुष्प-वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। श्री शेख रूस्तम खॉन ने सिर पर नर्मदा कलश रखकर यात्रा में सह-भागिता की। इनके साथ ही जमील भाई, अमील भाई, शेख बशीर ,शेख नूर मोहम्मद, शेख शुकरुद्दीन सहित अन्य मुस्लिम भाई यात्रा का ध्वज लेकर चले। जन-संवाद में महामंडलेश्वर अखिलेश्वरानंद गिरि ने बताया कि नर्मदा नदी की उत्पत्ति भगवान शंकर के पसीने से हुई है। माँ नर्मदा को भगवान शिव ने आशीर्वाद दिया था कि उसका हर कंकर शंकर होगा। उन्होंने बताया ‍कि माँ नर्मदा ने अपनी कमज़ोर होती सहेली शिप्रा, गंभीर और साबरमती नदी को जीवनदान दिया है। अब हमें नर्मदा की क्षीण होती धारा को सशक्त बनाना है। स्वामी जी ने बताया कि 2 जुलाई को नर्मदा के दोनों तटों पर एक-एक किलोमीटर की परिधि में मिट्टी की तासीर के अनुसार पौधे लगाए जायेंगे। स्वामी जी ने स्वागतम् लक्ष्मी योजना में एक बच्ची का कल्याणी नामकरण किया। यह नर्मदा के नामों में से एक नाम है। यात्रा के प्रदेश संयोजक डॉ जितेन्द्र जामदार ने कहा कि माँ नर्मदा का कर्ज़ चुकाने के लिये यह यात्रा निकाली गई है। उन्होंने कहा कि अपनी माँ तो सिर्फ डेढ़-दो साल ही दूध पिलाती है जबकि मॉं नर्मदा जन्म से लेकर मृत्यु तक जल पिलाती है। डॉ जामदार ने बताया कि नर्मदा नदी को जानवर नहीं मानव ही दूषित करते हैं। अत: इसे स्वच्छ करने की जिम्मेदारी भी हमारी ही है। विधायक श्रीमती प्रतिभा सिंह ने जन-समुदाय को नदी संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति, पौध-रोपण, जैविक खेती और बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ का संकल्प दिलाया। उन्होंने नर्मदा सेवा समिति के सदस्यों के नामों की घोषणा भी की। जन-संवाद में नदी संरक्षण और स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों के सरपंच और सचिव को सम्मानित किया गया। ग्राम मेरागांव के सरपंच ने हिरण नदी से 1100 ट्राली जलकुंभी निकलवाई है। यात्रा का हर गाँव में ढोल-ढमाकों के साथ ग्रामीणों ने स्वागत किया। हर गाँव में नर्मदा कलश और ध्वज की पूजा की गई।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

narmda yatri

  'नमामि देवी नर्मदे'' - सेवा यात्रा में 11 दिसंबर 2016 से अमरकंटक से लगातार साईकल पर चल रहे सीहोर जिले के निवासी श्री सरदार सिंह कहते हैं कि वह अगले साल फिर विभिन्न नर्मदा घाटों में जाकर देखेंगे कि कितना कार्य हुआ है । घाटों पर किये गये कार्यों की जानकारी मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान को देंगे । श्री सिंह ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि माँ नर्मदा के तट पर रहने वाले लोगों ने जो संकल्प लिया है, उसे ज़रूर पूरा करेंगे । पौध-रोपण और स्वच्छता का कार्य अगर अभी भी नहीं किया तो फिर माँ नर्मदा को बचाना मुश्किल होगा । निर्मल नर्मदा बहे सर्वदा श्री सरदार सिंह के साथ ही अन्य यात्रियों ने कहा कि माँ नर्मदा में मिल रहे शहरों के गंदे नालों के पानी को रोकना ही होगा । उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर इतनी गंदगी है िक नदी में आचमन करने की इच्छा नहीं होती । सभी ने एक स्वर में ' निर्मल नर्मदा बहे सर्वदा'' का नारा लगाते हुए कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से इस नारे का अभिप्राय अवश्य पूरा होगा । श्री सरदार सिंह इसके पूर्व साईकल से ही तीन बार वैष्णो देवी, कांगड़ा, नैनादेवी सहित अन्य तीर्थों की यात्रा कर चुके हैं । 'नमामि देवी नर्मदे'' - सेवा यात्रा के 115 वें दिन यात्रा की शुरूआत जबलपुर जिले के ग्राम बेलखेड़ा से माँ नर्मदा की आरती के साथ हुई ।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

बाबा साहेब की 126वीं जयंती

संविधान निर्माता बाबा साहेब अम्बेडकर की 126वीं  जयंती पर आगामी 14 अप्रैल को अम्बेडकर नगर महू में भव्य कार्यक्रम होगा। बाबा साहब अम्बेडकर की जन्म-स्थली महू में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी राज्य शासन द्वारा अम्बेडकर महाकुंभ आयोजित किया जायेगा। इसी कार्यक्रम में 'ग्रामोदय से भारत उदय'' अभियान का शुभारंभ किया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह भी उपस्थित थे।  मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आयोजन की सभी तैयारियाँ समय से पूरी की जाये। बाबा साहेब अम्बेडकर के जन्म-दिवस पर महू आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ध्यान रखा जाये। श्रद्धालुओं के भोजन तथा आवास की व्यवस्था की जाये। श्रद्धालुओं के लिये खण्डवा से महू तक आने के लिये अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जाये। खण्डवा रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं की मदद के लिये स्वागत केन्द्र बनाया जाये। अम्बेडकर स्मारक पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ की जाये। आयोजन के दौरान सुरक्षा तथा अन्य व्यवस्थाएँ चाक-चौबन्द रहे। व्यवस्थाओं में अशासकीय संगठनों और नागरिकों का सहयोग लिया जाये। मुख्य कार्यक्रम के बाद समरसता भोज का आयोजन किया जायेगा। इस भव्य समारोह में अन्य स्थानों के अलावा बड़ी संख्या में प्रदेश भर के श्रद्धालु शामिल होंगे। बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री प्रभांशु कमल, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री अशोक वर्णवाल, प्रमुख सचिव अनुसूचित जाति विकास श्रीमती दीपाली रस्तोगी, डॉ. अम्बेडकर मेमोरियल सोसायटी के अध्यक्ष श्री भंते संघशील, संभागायुक्त इंदौर श्री संजय दुबे, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विवेक अग्रवाल, कलेक्टर इंदौर श्री पी. नरहरि और स्थानीय समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

नर्मदा के दर्शन

 पवित्र सलिला गंगा में एक दिन और यमुना में तीन दिन नहाने के बराबर पुण्य माँ नर्मदा के दर्शन मात्र से मिलता है। इस तरह की मान्यता नर्मदा तट में बसे ग्रामीणों और 'नमामि देवि नर्मदे' -सेवा यात्रियों की है। यात्रा में शामिल सिवनी जिले कोमा गांव के श्री समनालाल साहू और श्री कुंजबिहारी साहू तथा खंडवा जिले के ग्राम शेरदा केसरी चंपालाल कहते हैं कि यह यात्रा आने वाली पीढ़ी में माँ नर्मदे के संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करेगी। श्री साहू 11 दिसंबर से लगातार यात्रा में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी के मन में यह भाव पैदा करना जरूरी है कि माँ नर्मदा में यदि लहरें नहीं उठेंगी तो जीवन में खुशी की तरंगें आना नामुमकिन है। यात्रियों का मानना है कि मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा संरक्षण के साथ ही नशामुक्ति, स्वच्छता और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे सामाजिक सरोकारों को जोड़कर यात्रा को और अधिक प्रासंगिक बना दिया है। सेवा यात्रा में शामिल किसी भी नर्मदा भक्त के चेहरे पर शिकन तक नजर नहीं आयी। उस चमक के बारे में जब उनसे पूछा जाता है तो कहते हैं कि सिर्फ हममें नहीं बल्कि जीवनदायिनी नर्मदा के तट में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ ही खेत-खलिहानों को देखकर आप माँ नर्मदा की कृपा का अनुमान लगा सकते हैं। स्वार्थवश जो गलतियाँ हम लोगों ने की हैं, उन्हें अब सुधारने का समय आ गया है। उनका कहना है कि सरकार ने समय रहते इस बात को समझा और यात्रा के माध्यम से हमको समझाने का प्रयास भी कर रही है। यात्रियों का स्पष्ट मानना है कि पवित्र उद्देश्य से शुरू की गयी यह यात्रा अपने उद्देश्य को जरूर पूरा करेगी। 'नमामि देवी नर्मदे''- सेवा यात्रा नरसिंहपुर जिले के ग्राम हीरापुर से रवाना होकर जबलपुर जिले के मेरे गाँव में प्रवेश हुई। यात्रा का आज 114 वाँ दिन है। चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री शरद जैन, विधायक श्रीमती प्रतिभा सिंह सहित अन्य जन प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने यात्रा का भावपूर्ण स्वागत किया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 गुरू गुफा

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नरसिंहपुर जिले के ग्राम नीमखेड़ा (हीरापुर) में अपनी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ प्राचीन गुरू गुफा के दर्शन किये। गुफा आदि शंकराचार्य के पूज्य गुरू गोविंद भगवत पादाचार्य जी महाराज की है, जहाँ उन्होंने साधना की थी। गुफा आदि गुरू शंकराचार्य की दीक्षा एवं साधना-स्थली भी है। नमामि देवि नर्मदे- सेवा यात्रा में शामिल होने आये मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अदभुत साधना-स्थली है। इस पवित्र स्थान के दर्शन करना मेरा सौभाग्य है। इस अवसर पर जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज, लोक निर्माण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री रामपाल सिंह भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्राम नीमखेड़ा (हीरापुर) में धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ गुरू गुफा के नजदीक पौध-रोपण किया। उन्होंने त्रिवेणी पीपल, बरगद एवं नीम के पौधे रोपे। इस अवसर पर आम, चीकू, अनार, जामुन सहित 11 फलदार वृक्षों के लिए पौध-रोपण किया गया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान

चरणबद्ध तरीके से बंद होंगी शराब की सभी दुकानें  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में नशामुक्ति का आंदोलन चलेगा। प्रथम चरण में नर्मदा नदी के दोनों तट पर पाँच-पाँच किलोमीटर तक शराब की दुकानें एक अप्रैल से बंद कर दी गयी हैं। उन्होंने कहा कि अब रिहायशी इलाकों, शिक्षण संस्थाओं और धार्मिक स्थलों के पास शराब की दुकानें नहीं खुलेंगी । मुख्यमंत्री ने कहा कि चरणबद्ध तरीके से शराब की सभी दुकानें बंद कर प्रदेश में शराब-बंदी लागू की जाएगी । उन्होंने कहा कि नदियाँ बचेंगी, तो मानव-सभ्यता और संस्कृति बचेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान नर्मदा सेवा यात्रा के 113 वें दिन नरसिंहपुर जिले के ग्राम नीमखेड़ा (हीरापुर) में जन-संवाद को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने माँ ताप्ती, बेतवा और क्षिप्रा की धार को टूटते हुए देखा है । अगर माँ नर्मदा की धार टूटी तो जीवन नहीं बचेगा । उन्होंने बताया कि एशिया की सर्वश्रेष्ठ खेती नरसिंहपुर जिले में माँ नर्मदा के कारण ही होती है। मुख्यमंत्री ने बताया कि अगामी मानसून सत्र में मासूमों के साथ दुराचार करने वालों को फाँसी की सज़ा देने संबंधी विधेयक लाया जायेगा । उन्होंने कहा कि नरसिंपुर में गौ-वंश वन्य विहार की स्थापना की जायेगी । मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आगामी दो जुलाई को अमरकंटक से बड़वानी तक नर्मदा के तट पर लाखों लोग करोड़ों पेड़ लगायेंगे। माँ नर्मदा मध्यप्रदेश की समृद्धि का आधार है, जो दर्जनों शहर को पेयजल उपलब्ध करवाती है। इसकी कृपा से मध्यप्रदेश को चार बार कृषि कर्मण अवार्ड मिला है। प्रदेश को सिंचाई के लिए जल और बिजली उपलब्ध करवाती है। यात्रा नर्मदा को बचाने और उसका कर्ज उतारने की यात्रा है। नर्मदा के दोनों तटों के शहरों में ट्रीटमेंट प्लांट बनाये जाएंगे तथा साफ पानी को खेतों में ले जाया जायेगा । उन्होंने संकल्प दिलवाया कि नर्मदा के तटों पर पेड़ लगायें, इसके किनारे के गाँवों में हर घर में शौचालय बनायें, पूजन-सामग्री पूजन कुण्ड में डालें। नर्मदा के किनारे चेंजिंग रूम और मुक्तिधाम बनाये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों को बचायें और हर बच्चे को स्कूल भेंजे। परिक्रमा सिर्फ माँ नर्मदा की : जगदगुरू शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती जन-संवाद में जगतगुरू शंकराचार्य श्री स्वरूपानंद महाराज ने कहा कि देश-दुनिया में अनेक नदियाँ हैं लेकिन परिक्रमा सिर्फ माँ नर्मदा की की जाती है । उन्होंने कहा कि आदि शंकराचार्य ने अद्वैतवाद के सिद्धांत में बताया है कि शरीर भिन्न हैं लेकिन आत्मा एक है। शंकराचार्य जी ने कहा कि बच्चों को गीता और रामायण की भी शिक्षा दी जाये । अमजद अली खान ने की यात्रा की सराहना विश्व विख्यात सरोद वादक श्री अमजद अली खान ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई नर्मदा और पर्यावरण संरक्षण की यात्रा सराहनीय एवं अनुकरणीय है । इसका अनुसरण अन्य मुख्यमंत्रियों को भी करना चाहिये । उन्होंने 'भारत है देश प्यारा- भारत है देश न्यारा, इसकी सभ्यता है महान- इसकी संस्कृति है महान'' गीत गाया । जन-संवाद को लोक-निर्माण एवं नरसिंहपुर जिला प्रभारी मंत्री श्री रामपाल सिंह और सांसद श्री राव उदयप्रताप सिंह, अध्यक्ष राज्य महिला आयोग श्रीमती लता वानखेड़े, श्री अखिलेश्वरानंद, दीदी प्रज्ञा भारती सहित अन्य वक्ता ने भी संबोधित किया। यात्रा के पहुँचने पर ग्रामीणों ने भारी उत्साह-उमंग, आस्था और श्रद्धाभाव के साथ तथा महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर यात्रियों का स्वागत किया। यात्रा में बच्चे, बुजुर्ग, महिलाओं सहित हर वर्ग के लोग शामिल हुए। यात्रा में हुए 'हर-हर नर्मदे' के उदघोष से आसमान गूँज उठा। इसके बाद माँ नर्मदा की महाआरती की गई। जन-संवाद में सांसद श्री गणेश सिंह, जिले के विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, साधु-संत और पर्यावरणविद श्री भारत-भूषण गर्ग, प्रसिद्ध नृत्यांगना श्रीमती शुभालक्ष्मी खान, मो. अकील रज़ा सहित अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे ।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 डॉ. नरोत्तम मिश्र

जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने की अध्यक्षता    जनसंपर्क, जल-संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने आज पाक्षिक पत्रिका 'नवलोक भारत', भोपाल द्वारा आयोजित वैचारिक संगोष्ठी प्रचंड जनोदश: चुनौतियाँ और संभावनाएँ में हिस्सा लिया। मंत्री डॉ. मिश्र ने समन्वय भवन में आयोजित संगोष्ठी की अध्यक्षता की। जनसंपर्क मंत्री ने संगोष्ठी में आए अतिथि वक्ताओं श्री सुधांशु त्रिवेदी और सुश्री शाज़िया इल्मी का मध्यप्रदेश आगमन पर स्वागत किया। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता श्री सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि राजनैतिक दल को प्राप्त प्रचंड बहुमत अधिक अपेक्षाओं को साथ लाता है। उन्होंने कहा कि अपेक्षाओं के ज्वार और उत्तरदायित्वों के भार का संगम हाल ही में उत्तरप्रदेश विधानसभा के चुनाव परिणामों में देखने को मिला है। श्री त्रिवेदी ने कहा कि उत्तरप्रदेश में विकास का नया युग प्रारंभ होगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व का यह नैतिक प्रभाव ही है कि उनके स्वच्छता अभियान और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के आव्हान को जनता ने अंगीकार्य किया। श्री त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की नेतृत्व क्षमता से विश्व के कई राष्ट्र प्रभावित हुए हैं। विषय प्रवर्तन वरिष्ठ पत्रकार और राष्ट्रीय एकता समिति मध्यप्रदेश के उपाध्यक्ष श्री रमेश शर्मा ने किया। संगोष्ठी को दैनिक भास्कर समाचार पत्र समूह के प्रमुख श्री रमेशचंद्र अग्रवाल और सुश्री शाजिया इल्मी,  ने भी सम्बोधित किया। सहकारिता राज्य मंत्री श्री विश्वास सारंग ने प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत किया। संचालन श्री विवेक सारंग ने किया। पत्रिका के संस्थापक संपादक वरिष्ठ राजनेता श्री कैलाश सारंग ने कहा कि पत्रिका द्वारा ऐसी विचार संगोष्ठियों का आयोजन भविष्य में भी किया जाएगा। इस अवसर पर अतिथियों को स्मृति-चिन्ह किए गए। कार्यक्रम में श्री राजीव मोहन गुप्त प्रधान संपादक दैनिक जागरण, श्री राजेन्द्र शर्मा प्रधान संपादक दैनिक स्वदेश, श्री भरत पटेल प्रधान संपादक दैनिक सांध्य प्रकाश, वरिष्ठ साहित्यकार श्री बटुक चतुर्वेदी के साथ ही राजधानी के अनेक वरिष्ठ पत्रकार, जन-प्रतिनिधि और प्रबुद्धजन उपस्थित थे। शुरूआत सुश्री उपासना सारंग के वन्दे-मातरम् गायन से हुई।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

कलेक्टर-एसपी सरकारी दलाल

    मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने अटेर विधानसभा क्षेत्र में भारी गड़बड़ी के आरोप लगाए। मुख्य निवार्चन पदाधिकारी सलीना सिंह से अटेर के 41 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान की मांग की। यादव ने उनसे कहा कि अटेर में कलेक्टर-एसपी, सरकार के दलाल के रूप में काम करते रहे। इस पर सलीना सिंह ने निष्पक्ष चुनाव होने की बात कही और बताया कि आप लोगों ने दिल्ली निर्वाचन आयोग को जो-जो वीडियो व शिकायतें भेजी थीं, वहां से जैसे-जैसे शिकायतें आईं, उन पर तुरंत संबंधित अधिकारियों से एक्शन कराया गया। यादव ने आरोप लगाया कि हमने अटेर और बांधवगढ़ उपचुनाव में जिस तरह की आशंकाएं जताई थीं, वह सही साबित हुईं। अटेर से पुलिस पार्टी के 40 पोलिंग एजेंट उठा ले गई थी, जिसकी शिकायत की गई तो सुबह 30 लोग छूटे, लेकिन रविवार शाम तक 10 पोलिंग एजेंट का कोई पता नहीं चला। अटेर बीजेपी प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे से मारपीट कर गाड़ी में तोड़फोड़ की। पुलिस जवान की बंदूक छीन ली गई। कई जगह मतदान केंद्रों पर कब्जा किया गया। बीजेपी प्रत्याशी के साथ आपराधिक प्रवृत्ति के स्थानीय लोग ही नहीं, यूपी से बुलाए गए गुंडातत्व भी मतदान के दौरान देखे गए।          

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

हिंसा के दौरान मतदान

अटेर और बांधवगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए रविवार को फायरिंग और हिंसा के बीच मतदान हुआ।  बांधवगढ़ में जहां  67.16 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया तो वहीं अटेर में 61 प्रतिशत मतदान हुआ। अटेर में दिनभर काफी तनावपूर्ण माहौल रहा। दो जगह हवाई फायरिंग हुई और कई मतदान केंद्रों के बाहर हिंसा की घटनाएं सामने आईं। अटेर में कांग्रेस ने 41 मतदान केंद्रों में पुनर्मतदान की मांग की जबकि भाजपा ने भी स्पेशल ऑब्जर्वर के खिलाफ कांग्रेस के पक्ष में एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए 40 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान की मांग की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार चौहान ने भी दिल्ली में इस संबंध में चुनाव आयोग को एक ज्ञापन सौंपा। अटेर उपचुनाव में भाजपा के अरविंद भदौरिया का मुकाबला कांग्रेस के हेमंत कटारे से है वहीं बांधवगढ़ में भाजपा के शिवनारायण सिंह का मुकाबला कांग्रेस की सावित्री सिंह से है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सलीना सिंह ने बताया कि अटेर में चुनाव शांतिपूर्ण तो नहीं रहा लेकिन बूथ कैप्चरिंग की घटना नहीं हुई। दो जगह सांकरी और गोरकलान में फायरिंग की सूचनाएं मिली हैं। इसको लेकर कलेक्टर से रिपोर्ट मांगी गई है। सांकरी में कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट होने की बात सामने आई है। कांग्रेस के उम्मीदवार हेमंत कटारे को 12-15 सुरक्षाकर्मी मुहैया कराए गए थे। मतदान में अशांति की संभावना को देखते हुए शनिवार देर रात दतिया और मुरैना से सुरक्षा बल की दो कंपनियां भिजवाई गई थीं। मतदान के दौरान पाली मतदान केंद्र में मुन्नीलाल शर्मा ने मत किसी को देने और किसी और को मिलने की शिकायत की लेकिन उन्होंने लिखित में इस पर आपत्ति दर्ज नहीं कराई। वहीं तकनीकी गड़बड़ी के चलते अटेर में 5 और बांधवगढ़ में 6 ईवीएम और वीवीपैट को बदला गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि जितनी भी शिकायतें मिली थी, उन सभी पर तुरंत कार्रवाई की गई है। हम कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के भरोसे नहीं बैठे थे। चार माध्यमों से सूचनाएं प्राप्त कर जरूरी कार्रवाई के लिए पुलिस बल और मजिस्ट्रेट पहुंचाए गए। कांग्रेस ने जो शिकायतें की हैं, उन सभी को जांच में लिया गया है। कलेक्टर से रिपोर्ट भी मांगी गई है। उधर, भाजपा ने भी अटेर में कांग्रेस द्वारा फर्जी मतदान कराए जाने की शिकायत की। पार्टी ने आरोप लगाया कि कुछरी में आपराधिक तत्व मतदाताओं को मतदान करने से रोक रहे हैं। भाजपा ने चुनाव आयोग के विशेष पर्यवेक्षक भंवरलाल पर आरोप लगाया कि वे कांग्रेस की शिकायत पर अधिकारियों को इध्‍र से उधर हटा रहे हैं। यदि भंवरलाल को नहीं रोका गया तो शांति सुरक्षा कभी भी भंग हो सकती है। पार्टी ने भंवरलाल को तत्काल अटेर से हटाने की मांग की। इस पर पूछे सवाल को पहले तो मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सलीना सिंह टाल गई लेकिन देर शाम कहा कि आयोग निष्पक्ष एजेंसी है और वे पूरी शिद्दत से अपना काम करता है।      

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

शिवराज एकांतवास

बांधवगढ़ व अटेर विधानसभा चुनाव के लिए लगातार तीन दिनों तक प्रचार के उपरांत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एकांतवास पर चले गए हैं।  मुख्यमंत्री चौहान धर्मपत्नी साधना सिंह के साथ कान्हा नेशनल पार्क में रहेंगे। सीएम आज दोपहर कान्हा के लिए रवाना हुए। कल वे नरसिंहपुर जिले में नर्मदा सेवा यात्रा में शामिल होंगे। इसके उपरांत पार्लियामेंट्री कमेटी की बैठक के लिए दिल्ली जाएंगे। यहां से 10 अप्रेल को भोपाल वापस लौटेंगे। मुख्यमंत्री चौहान के लौटने के बाद प्रशासनिक सर्जरी भी हो सकती है। प्रशासनिक सर्जरी में कलेक्टरों तथा अन्य आईएएस अधिकारियों समेत आईपीएस अधिकारियों के तबादले को भी हरी झंडी दी जा सकती है। इसके अलावा प्रदेश में तबादलों पर प्रतिबंध हटाने को लेकर भी आने वाले समय में फैसला हो सकता है। कैबिनेट की अगली बैठक 11 अप्रैल को है, जिसमें इन मुद्दों पर निर्णय आ सकता है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

नमामि देवि नर्मदे

111 वें दिन नरसिंहपुर के रमपुरा में यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत    “नमामि देवि नर्मदे”- सेवा यात्रा 111 वें दिन  नरसिंहपुर जिले के रमपुरा ग्राम पहुँची। कड़ी धूप में भी बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने गर्मजोशी से यात्रा का स्वागत किया। जन-समूह में ललाट पर चंदन एवं रोली का तिलक लगाये पुरूष एवं कलश लेकर चल रही बालिकाएँ एवं महिलाओं को देखकर प्रतीत हो रहा था जैसे कोई भव्य मंगल उत्सव हो। जन-संवाद में संतों ने ग्रामीणों को नदी एवं प्रकृति संरक्षण का संकल्प दिलवाया तथा समझाइश दी कि नदी संरक्षण के लिए यही सही समय है, अगर अभी प्रयास नहीं किए तो पछताने का समय नहीं मिलेगा। नर्मदा के बिगड़े स्वरूप को पुनर्जीवित करने के लिए दोनों तट पर सघन पौध-रोपण करना होगा। इसी के साथ जल-संरक्षण, नशा-मुक्ति, बेटी बचाओ का भी संकल्प दिलवाया गया। साध्वी प्रज्ञा भारती ने कहा कि कड़ी धूप में जन-समूह की उपस्थिति नर्मदा के प्रति लोगों की असीम आस्था एवं भक्ति को दिखाती है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा बेटी बचाओ अभियान की तरह ही शिव की बेटी नर्मदा को बचाने के लिए नमामि देवि नर्मदे- सेवा यात्रा प्रारंभ की गई है। इसकी सफलता समाज की भागीदारी से ही संभव है। संत, समाज एवं सरकार के सहयोग से ही यह संकल्प सफल होगा। संकल्प को सार्थक करने के लिए युद्ध स्तर पर चहुँमुखी प्रयास करने होंगे। उन्होंने आव्हान किया कि प्रत्येक व्यक्ति जन्म-दिवस पर पौध-रोपण कर उसका पोषण करें। हमें जीती- जागती विरासत नर्मदा को आने वाली पीढ़ी को सम्पन्न स्वरूप में सौंपना चाहिये। नर्मदा ही हमारा अस्तित्व है और इसका संरक्षण ही हमारा संरक्षण है। संत चैतन्य बापू ने नर्मदाष्टक का गायन किया। संत श्री बालकदास महाराज ने नर्मदा के धार्मिक, पौराणिक, आध्यात्मिक, सामाजिक एवं आर्थिक महत्व को बताया। नर्मदा मानव एवं जीव- जंतुओं के साथ- साथ क्षिप्रा एवं साबरमती सहित अन्य सहायक नदियों की जीवनदायिनी भी है। उन्होंने उज्जैन महाकुंभ को याद करते हुए कहा कि नर्मदा के कारण ही क्षिप्रा में निर्बाध शाही स्नान हुए। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता वानखेड़े ने कहा कि श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रारंभ किया गया यह अभियान स्वतंत्र भारत का अनूठा अभियान है। नदी संरक्षण के लिए ऐसा महा-अभियान न तो इतिहास में हुआ और न ही भविष्य में कभी होगा। विधायक श्री जालम सिंह पटेल ने कहा कि नशा सामाजिक, आर्थिक एवं पारिवारिक पतन का कारण है, इसलिये हर प्रकार के नशे को त्यागें। स्वागतम् लक्ष्मी कार्यक्रम में जन-प्रतिनिधि एवं संतों ने नवजात बेटी का नामकरण कर माँ नर्मदा के हजार नामों में से एक ‘नमामि’ रखा। उसे उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। जन-संवाद में अतिथियों ने यात्रा के ध्वज, कलश और कन्याओं का पूजन किया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

आई.पी.एस. सर्विस मीट

आई.पी.एस. सर्विस मीट में मुख्यमंत्री  चौहान  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पुलिस ऑफिसर्स मीट जैसे आयोजन प्रति वर्ष होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से कर्तव्यों के निर्वहन के लिये नई ऊर्जा और शक्ति मिलती है। श्री चौहान भोपाल में  पुलिस ऑफिसर्स मेस में मध्यप्रदेश के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की सर्विस मीट-2017 को संबोधित कर रहे थे। श्री चौहान ने कहा कि पुलिस-परिवारों के बीच आकर वे प्रसन्नता का अनुभव कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी ऐसी है कि उनको परिवार के साथ कम ही समय मिल पाता है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में भोपाल जोन द्वारा प्रस्तुत नृत्य-नाटिका ऊँ नर्मदेय: नम: की सराहना की और कहा कि इस नाटिका का अन्य स्थान पर भी मंचन करवाया जाये। श्री चौहान ने विजेता टीमों को पुरस्कार दिये। प्रथम पुरस्कार भोपाल, द्वितीय पुरस्कार इन्दौर और तृतीय पुरस्कार जबलपुर जोन को मिला। एकल प्रस्तुति का विशिष्ट पुरस्कार जबलपुर की अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचीन डी. भूटिया को मिला। नृत्य नाटिका ऊँ नर्मदेय: नम: में नर्मदा के उदगम से अंत तक की कथा का संगीतमय प्रस्तुतिकरण हुआ। भोपाल, इन्दौर, जबलपुर और ग्वालियर जोन के अधिकारियों की टीम ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। इनमें भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों और उनके परिजन ने भाग लिया। प्रारंभ में पुलिस महानिदेशक श्री ऋषि कुमार शुक्ला ने धर्मपत्नी श्रीमती नीलम शुक्ला के साथ मुख्यमंत्री और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह का पुष्प-गुच्छ भेंटकर स्वागत किया।आईपीएस एसोसियेशन के अध्यक्ष श्री पवन जैन ने आभार प्रदर्शन किया। संचालन श्री विनय उपाध्याय ने किया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना

मुख्यमंत्री चौहान द्वारा ग्वालियर में “दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना” का शुभारंभ  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि महान चिंतक पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्मशती वर्ष के उपलक्ष्य में मध्यप्रदेश सरकार गरीब कल्याण एजेण्डा बनाकर समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को सम्मान से जीने का हक दिलवाने के लिये कृत- संकल्पित है। इसी कड़ी में प्रदेश में गरीब-मजदूरों को पाँच रूपए में भरपेट भोजन देने की महत्वाकांक्षी “दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना” का शुभारंभ किया जा रहा है। मुख्यमंत्री आज ग्वालियर में योजना का शुभारंभ कर रहे थे। कार्यक्रम में केन्द्रीय पंचायती राज और ग्रामीण विकास मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया, राजस्व मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता, लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह, स्वास्थ्य मंत्री श्री रूस्तम सिंह, महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर सहित जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे। श्री चौहान ने कहा कि सरकार ने प्रत्येक गरीब को रोटी, कपड़ा और मकान जैसी मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने का बीड़ा उठाया है। इसी भावना से सभी जिलों में एक साथ दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना का शुभारंभ सामाजिक सहभागिता से किया जा रहा है। योजना में ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले गरीब मजदूरों को पाँच रूपए में भरपेट भोजन उपलब्ध करवाया जायेगा। गाँव में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को आवासीय पट्टा और शहरों में रहने वाले बेघर लोगों को आवास बनाकर देने का काम सरकार बहुत तेजी से कर रही है। श्री चौहान ने शिक्षा के क्षेत्र में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि अब सरकार ऐसे सभी छात्र जो 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करेंगे और जो मेडिकल, इंजीनियरिंग, पॉलीटेक्निक, लॉ आदि की शिक्षा प्राप्त करेंगे, उनकी फीस भरने का काम सरकार करेगी। इसके लिये बजट में एक हजार करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है, जिसे प्रति वर्ष बढ़ाया जायेगा। अगले पाँच वर्ष में इस मद में पाँच हजार करोड़ रूपए तक का प्रावधान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जो बेटा-बेटी विदेश में शिक्षा के लिये जायेंगे, उनकी फीस देने की व्यवस्था भी सरकार करेगी। श्री चौहान ने गरीबों के लिये स्वास्थ्य, रोजगार सहित अन्य क्षेत्र में चलाई जा रहीं जन-हितकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने ग्वालियर में योजना का संचालन करने वाली वैश्य महासभा को बधाई देते हुए योजना में सहभागी बनने के लिये राज्य सरकार की ओर से आभार व्यक्त किया। केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा जन-कल्याण के अनेक कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इनमें अब दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना भी जुड़ गयी है। श्रीमती माया सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री की कर्मठता और काम के प्रति लगन का ही परिणाम है कि मध्यप्रदेश बीमारू राज्यों की श्रेणी से निकलकर विकसित राज्यों की श्रेणी में अपना स्थान बना सका है। उन्होंने प्रदेश में हो रहे नवाचारों की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा कि एक अप्रैल से सभी नगरीय निकायों को ई-नगर पालिका से जोड़ दिया गया है। श्रीमती सिंह ने योजना के शुभारंभ के लिये मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि प्रदेश के सभी स्थान पर योजना जन-अकांक्षाओं पर खरी उतरे। मुख्यमंत्री ने परोसा भोजन मुख्यमंत्री ने योजना का शुभारंभ करने के बाद रसोई घर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने भोजन कर रहे लोगों को अपने हाथों से भोजन परोसा। वॉटर एटीएम का शुभारंभ श्री चौहान ने नगर निगम द्वारा लगाए गए वॉटर एटीएम का फीता काटकर शुभारंभ किया। एटीएम से आम-जन एक रूपए में एक लीटर शुद्ध ठण्डा पेयजल प्राप्त कर सकेंगे। इस तरह के एटीएम अन्य 10 स्थान पर भी लगाए जायेंगे। लैण्डफिल साइट के लिये कंपनी ने दिया सहमति पत्र राज्य सरकार द्वारा प्रारंभ की गई एकीकृत अपशिष्ट प्रबंधन योजना में नगरीय निकायों के 26 क्लस्टर बनाए गए हैं। ग्वालियर व मुरैना नगर निगम को शामिल करते हुए 14 नगरीय निकाय का एकजाई रीजनल लैण्डफिल साइट विकसित करने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री के समक्ष ईको ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड गुरूग्राम के सीईओ श्री अंकित अग्रवाल और आयुक्त नगर निगम के मध्य सहमति-पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। साइट के निर्माण पर 254 करोड़ रूपए व्यय होंगे तथा 10 मेगावाट विद्युत का उत्पादन हो सकेगा। आनंद एप का लोकार्पण मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आनन्द विभाग द्वारा तैयार किए गए मोबाइल एप और फ़ोल्डर का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में विधायक सर्वश्री भारत सिंह कुशवाह, घनश्याम पिरोनिया, ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री अभय चौधरी, साडा अध्यक्ष श्री राकेश जादौन, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री देवेश शर्मा, नगर निगम के सभापति श्री राकेश माहौर, प्रमुख सचिव नगरीय विकास श्री मलय श्रीवास्तव, आयुक्त नगरीय विकास श्री विवेक अग्रवाल, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में आम जन उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

दीपक जोशी

हर साल ढाई लाख युवा होंगे प्रशिक्षित  मुख्यमंत्री कौशल संवर्धन योजना में हर साल 2 लाख 50 हजार युवा को प्रशिक्षित किया जायेगा। योजना में ऐसे प्रशिक्षण दिये जायेंगे, जिनकी पूर्ति परम्परागत आईटीआई पाठ्यक्रमों से संभव नहीं है। तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  दीपक जोशी ने बताया कि योजना में औपचारिक शिक्षा प्रणाली को छोड़ चुके युवा कामगार, जो अपने अनौपचारिक कौशल का प्रमाणीकरण करवाना चाहते हैं और ऐसे व्यक्ति जो अपने कौशल को बढ़ाकर स्व-रोजगार करना चाहते हैं, को प्राथमिकता दी जायेगी। नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्र के युवाओं को आवासीय प्रशिक्षण दिया जायेगा। विमुक्त, घुमक्कड़ और अर्द्ध-घुमक्कड़ वर्ग के युवाओं को भी प्रशिक्षित किया जायेगा। युवाओं को परिधान एवं गृह सज्जा, आटोमोबाइल्स, केपिटल गुड्स, वुडवर्क, टेक्नीशियन, निर्माण, घरेलू काम-काज, इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर, कृषि, ग्रीन जॉब, प्लंबर, फूड प्रोसेसिंग, रिटेल, आई.टी. सुरक्षा, टेलीकॉम, टूरिज्म एण्ड हा‍स्पिटेलिटी एवं वित्त सेवा से संबंधित प्रशिक्षण दिलवाया जायेगा। नेशनल स्किल क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क (एनएसक्यूएफ) के आधार पर कौशल दक्षता के स्तर निर्धारित किए गए हैं। ऐसे कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम भी संचालित किये जायेंगे, जिनके लिए रोजगार देने वाले सुनिश्चित रोजगार देने के लिए अनुबंध करेंगे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

तेन्दुए के शिकारी

वन विभाग की टाइगर स्ट्राइक फोर्स ने देवास जिले के कुसमानिया गाँव से तेन्दुए की खाल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विभाग को मिली सूचना के आधार पर होशंगाबाद और इंदौर की क्षेत्रीय स्ट्राइक फोर्स ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए खाल के साथ आरोपी हरिओम तंवर और जीवन आदिवासी को गिरफ्तार किया। एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है। वन्य-प्राणी अपराध की जानकारी इन नम्बरों पर दें प्रधान प्रमुख वन संरक्षक (वन्य-प्राणी) श्री जितेन्द्र अग्रवाल ने लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें किसी प्रकार के वन्य-प्राणी अपराध की जानकारी मिलती है, तो कृपया अविलम्ब दूरभाष क्रमांक- 9424792414, 9424792115, 9424792324 और 9424797031 से 41 तक किसी एक नम्बर पर सूचना दें। प्रदेश में वन्य-प्राणी अपराध पर नियंत्रण रखने के लिये भोपाल में एक राज्य स्तरीय टाइगर स्ट्राइक फोर्स और होशंगाबाद, इंदौर, सागर, जबलपुर तथा सतना में 5 क्षेत्रीय स्ट्राइक फोर्स कार्यरत हैं। विगत वर्षों में इन दलों ने प्रदेश और देश के कई राज्यों में जाकर अन्तर्राष्ट्रीय-राष्ट्रीय स्तर के तस्करों को गिरफ्तार करने के साथ उनके नेटवर्क को नष्ट करने में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की है। अब इस दल के पास वन्य-प्राणी अपराध से संबंधित गुप्त सूचनाएँ प्राप्त होती रहती हैं जिनकी पुष्टि के बाद ये छापामार कर कार्यवाही करते हैं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मंत्री गोपाल भार्गव

नरसिंहपुर जिले के बरमान कलां जनसंवाद में मंत्री  गोपाल भार्गव   पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा है कि बिना नर्मदा के प्रदेश के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। मध्यप्रदेश से नर्मदा को कम कर दिया तो उसकी स्थिति वैसे ही होगी जैसे कि बिना प्राण का शरीर होता है। नर्मदा के कारण ही लाखों हेक्टेयर जमीन सिंचित हो रही है। बिजली मिल रही है, शहरों और कस्बों में पेयजल की सप्लाई हो रही है। नर्मदा विरासत है, इसे सहेजकर रखना है। उन्होंने नागरिकों का आव्हान किया कि नर्मदा को निर्मल बनाये रखने के लिए कहीं पर भी उसमें गंदगी प्रवाहित न होने दें। श्री भार्गव नर्मदा सेवा यात्रा के नरसिंहपुर जिले के बरमानकलां पहुँचने पर जनसंवाद को संबोधित कर रहे थे। श्री भार्गव ने कहा कि मध्यप्रदेश के विकास और तरक्की में नर्मदा मैया का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि भारत ही नहीं, पूरी दुनिया में नर्मदा सेवा यात्रा सबसे बड़ा अभियान है। लोग नर्मदा के प्रति आस्था रखते हैं। इस आस्था को आचरण में बदलने की आवश्यकता है। नर्मदा का संरक्षण करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि नर्मदा किसी एक धर्म के लिए नहीं बल्कि प्राणी मात्र का कल्याण करती है। उन्होंने बताया कि आज के जनसंवाद में सभी धर्म के धर्माचार्य शामिल हैं, जो इस बात का प्रतीक है कि नर्मदा से सभी धर्म के लोग समान रूप से लाभांवित होते हैं। पंचायत एवं ग्रामीण मंत्री ने जनसमुदाय को यात्रा के पवित्र उद्देश्यों की पूर्ति में योगदान और इसके लिए दूसरों को प्रेरित करने का संकल्प दिलवाया। मध्यप्रदेश गौ-पालन एवं पशुधन संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष श्री स्वामी अखिलेश्वरानंद ने नर्मदा के पौराणिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, पर्यावरणीय, आर्थिक महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि नर्मदा सेवा यात्रा पर्यावरण, मृदा, नदी, वनस्पति, वन्य प्राणियों और जलचरों के संरक्षण की अनूठी यात्रा है। यात्रा सफल प्रभावी और सार्थक सिद्ध हो रही है। यात्रा के संयोजक डॉ. जितेन्द्र जामदार ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने यात्रा के माध्यम से नर्मदा के संरक्षण का संकल्प लिया है, जिसे सभी को पूरा करना होगा। नेहरू युवा केन्द्र के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि संत, समाज एवं सरकार के समन्वय से नर्मदा सेवा यात्रा जन-आंदोलन का रूप ले चुकी है।  जन संवाद के दौरान अतिथियों ने नर्मदा सेवा यात्रा के ध्वज एवं कलश और कन्याओं का पूजन किया। स्वागत लक्ष्मी कार्यक्रम में मोना/ गोविंद नौरिया की बेटी का नाम सौम्या रखा गया। सौम्या को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन खनिज निगम के अध्यक्ष श्री शिव कुमार चौबे ने किया। इस अवसर साध्वी प्रज्ञा भारती, पदमदास महाराज, स्वामी परमानंद महाराज, सिख समाज से श्री ज्ञानी, ईसाई समाज से श्री जोसेफ, मुस्लिम समाज से मो. इश्तयार, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता वानखेड़े, विधायक सर्वश्री जालम सिंह पटेल, संजय शर्मा, शैलेन्द्र जैन, सागर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजा दुबे, जिला पंचायत अध्यक्ष संदीप पटेल एवं उपाध्यक्ष श्रीमती शीला देवी ठाकुर, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र फौजदार, जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री प्रदीप पांडे, साधु- संत, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। यात्रा और जन-संवाद के लिये गाँव में पीले चावल और निमंत्रण पत्र द्वारा ग्रामीणों को आमंत्रित किया गया था। धार्मिक और आध्यात्मिक माहौल में ग्रामीणों ने बंदनवार और राँगोली से गाँव की साज-सज्जा कर यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

प्रकाश झा

'नमामि देवि नर्मदे'- सेवा यात्रा की गतिविधियों से सभी वर्ग प्रभावित हुए हैं। इस सप्ताह यात्रा के सिलसिले में प्रदेश के बाहर से आए विशिष्ट अतिथियों के साथ ही यात्रा से जुड़े जिलों के लोगों से विचारों का आदान-प्रदान हुआ। नर्मदा घाटों के सौंदर्य से भी विशिष्ट जन प्रभावित हुए हैं। प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक श्री प्रकाश झा (मुम्बई) ने, जो यात्रा की गतिविधियों का फिल्मांकन भी करवा रहे हैं, उन्होंने  बातचीत में बताया कि मध्यप्रदेश की जीवन रेखा नर्मदा जी पर फिल्मांकन के अवसर को वे सौभाग्यशाली मानते हैं। नरसिंहपुर जिले के बरमान घाट पर यात्रा के आगमन के लिए की गई व्यवस्थाओं की नर्मदा यात्रियों ने भी प्रशंसा की। इसी तरह गत सोमवार को जनसंवाद कार्यक्रम में आए गजल गायक श्री तलत अज़ीज ने रायसेन जिले के बौरास में नर्मदा तट के मनोरम दृश्य को अद्भुत बताया। उन्होंने नर्मदा यात्रा की अहमियत पर रचना भी तैयार की। नर्मदा यात्रा के बहाने कई व्यक्ति पहली बार उन घाटों पर भी पहुँचे, जिनके बारे में अब तक सिर्फ पढ़ा और सुना ही था। उल्लेखनीय है कि कई प्रमुख संतों ने भी मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की अगुवाई में अपने परिवेश के लिए लोगों को सजग बनाने की इस यात्रा को अनुष्ठान का दर्जा दिया है। नर्मदा सेवा यात्रा के दौरान सीहोर, रायसेन और नरसिंहपुर जिले के अनेक लोगों से यात्रा के बारे में उनके अनुभव जानने का कार्य बहुत रूचिकर रहा। जहाँ किसान वर्ग नर्मदा मैया के संरक्षण को खेतों की सिंचाई की दृष्टि से अति उपयोगी मानता है, वहीं बाल्यावस्था और किशोरावस्था के लोगों के लिए नर्मदा जी डुबकी लगाकर खूब नहाने और आनंद लेने का माध्यम है। वैसे तो सभी लोग नर्मदा मैया के प्रति बहुत सम्मान का भाव रखते हैं लेकिन नर्मदा तट के ग्रामों की आम गृ‍हिणियाँ धार्मिक आस्थाओं के कारण नर्मदा मैया को अधिक श्रद्धेय मानती हैं। सीहोर जिले के डॉ. जे.एस. चौहान, जिनका बचपन नर्मदा मैया की गोद में बीता, भोपाल में रहते हुए भी नर्मदा नहाने का कोई अवसर नहीं चूकते। नर्मदा यात्रा को वे अनूठी पहल मानते हैं। रायसेन के श्री वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि यह रायसेन जिले का सौभाग्य था, जो नर्मदा यात्रा जिले में नवरात्रि के नौ दिनों में बनी रही। उदयपुरा विकासखण्ड की राष्ट्रीय आजीविका मिशन के स्व-सहायता समूह की अनेक सदस्यों ने कलश यात्रा में हिस्सा लिया। इन महिलाओं ने नर्मदा यात्रा के यात्रियों का स्वागत किया। नरसिंहपुर के श्री विवेक जैन, श्री मनोज विश्वकर्मा और श्री राजेश दुबे ने बताया कि जिले के लोगों में यात्रा के प्रति स्वाभाविक उत्साह है। हर नागरिक चाहता है कि हमारी नदियाँ साफ रहें, सभी नगर और गाँव स्वच्छता अभियान का लाभ लें, हर कस्बे और गाँव में हरियाली बढ़े। साथ ही पेयजल और सिंचाई के लिए सभी जल-स्त्रोतों को उपयोगी बनाया जाए।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

news नरसिंहपुर

  नरसिंहपुर जिले में नर्मदा यात्रा का स्वागत-स्थल बना मेला-स्थल   “नमामि देवी नर्मदे”-सेवा यात्रा की मूल भावना को ग्रामवासी न सिर्फ समझ रहे हैं, बल्कि उसके अनुरूप अपनी भूमिका का निर्धारण भी कर रहे हैं। नरसिंहपुर जिले के ग्राम हीरापुर में आज कुछ ग्रामवासियों से बातचीत के दौरान यह जानने को मिला कि “नर्मदा सेवा यात्रा” एक कल्याणकारी सोच का परिणाम है। रायसेन जिले से नरसिंहपुर जिले में यात्रा के पहुँचने के पहले दोपहर से शाम तक अनेक ग्राम के लोग हीरापुर पंचायत की ओर से लगाए गए पंडाल में पहुँचने लगे। एक छोटी नदी सिंदूरी के किनारे हीरापुर से तीन किलोमीटर दूर बना स्वागत-स्थल एक मेले के रूप में परिवर्तित हो गया था। नरसिंहपुर जिले के ग्राम तेन्दूखेड़ा के एक मजदूर खेमचंद से चर्चा करने पर पता चला कि वह इस यात्रा के उद्देश्य नदी स्वच्छता की भावना को खूब समझता है। खेमचंद के ही शब्दों में – “जा नदी साफ रऐगी तो हमीईरे काम आएगी।” नरसिंहपुर जिले के ही ग्राम टपरिया टर्रा के कृषक रामप्रसाद ने कहा कि “नर्मदा सेवा यात्रा” बहुत सारे पेड़ लगवाने के लिए हो रही है। बातचीत में रामप्रसाद सुझाव भी देते हैं कि फलदार पेड़ ज्यादा लगाए जाएं। कक्षा दसवीं के विद्याथी देवेन्द्र पटेल और आकाश खोजा टपरिया के निवासी है। यह दोनों मित्र जिज्ञासा-वश हीरापुर पहुँचे थे। उन्होंने बताया कि इस यात्रा में प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान का संदेश भी दिया जा रहा है। ग्राम हीरापुर में खेती-किसानी का कार्य करने वाले ओमकार ने बताया कि पढ़ाई-लिखाई के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह यात्रा हमारे गाँव आ रही है। “नर्मदा मैया को ठीक-ठाक रखने के लिए गाँव-गाँव जाकर समझाईश दी जा रही है।” ग्राम धामा के कृषक रमेश केवट ने सलाह दी कि यात्रा में जो सरकारी अफसर आ रहे हैं, वो गाँव के स्कूल और सोसायटी का काम-काज देखने भी जाए, जिससे इनका काम ज्यादा अच्छी तरह से हो सके। हीरापुर पंचायत के अलावा ग्राम पंचायत बंधी की ओर से भी यात्रा के स्वागत के लिए व्यवस्थाओं में सहयोग दिया गया। ग्रामवासियों ने पानी के टैंकर पर बोरों का आवरण बिछाकर पेयजल को तप्ती दुपहरी में गर्म होने से रोकने में सहयोग दिया। गाँव के बच्चों ने रांगोली और दीवार लेखन से साज-सज्जा कर नर्मदा यात्रा के स्वागत के लिए अपनी भावना व्यक्त की। पर्यावरण, मद्य निषेध, बेटी बचाओ और जल संरक्षण का अर्थ जानने लगे हैं। ग्रामवासियों से बातचीत में यह बात उभरकर सामने आई ।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

दीपाली रस्तोगी ias

  स्वच्छ भारत अभियान के तहत खुले में शौच से मुक्ति के लिए चलाए गए कार्यक्रम को औपनिवेशिक मानसिकता से ग्रस्त बताने पर आईएएस अफसर दीपाली रस्तोगी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन पर शासन की नीति के खिलाफ सार्वजनिक तौर पर आलेख लिखने को लेकर कार्रवाई करने जा रही  है। पूर्व मुख्य सचिव केएस शर्मा ने तो रस्तोगी की टिप्पणी को सर्विस रूल्स का उल्लंघन करार दिया है। उन्होंने कहा कि एक महिला अधिकारी से तो ये उम्मीद कतई नहीं की जा सकती है कि वो खुले में शौच व्यवस्था को समाप्त करने के कार्यक्रम की आलोचना करेंगी। मुख्य सचिव बीपी सिंह ने 'नईदुनिया" से कहा कि रस्तोगी ने क्या लिखा है, ये नहीं देखा है। देखने के बाद ही कुछ कहूंगा। जब इस मामले में रस्तोगी का पक्ष जानने के लिए उनसे संपर्क किया गया तो उन्होंने न तो फोन रिसीव किया और न ही एसएमएस का कोई जवाब दिया। सचिव स्तर की अधिकारी दीपाली रस्तोगी ने पिछले सप्ताह एक अंग्रेजी अखबार में खुले में शौच अभियान को लेकर आलेख लिखा था। इसमें अभियान को औपनिवेशिक मानसिकता से ग्रस्त बताया। उन्होंने कहा कि योजना उन गोरों के कहने पर लाई गई, जिनकी वॉशरूम हैबिट भारतीयों से अलग है। इसके पक्ष में दिए उनके तर्कों को लेकर विवाद शुरू हो गया है। पूर्व मुख्य सचिव केएस शर्मा का कहना है कि हैरान करने वाली बात है कि एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस तरह किसी सरकारी कार्यक्रम की आलोचना की है। आश्चर्य होता है कि पढ़े-लिखे लोग भी खुले में शौच का समर्थन कर सकते हैं। खुले में शौच के लिए जाना देश के लिए शर्मनाक है। इसे दूर करने की पहल सराहनीय है। औपनिवेशिक मानसिकता से ग्रस्त कार्यक्रम भी इसे नहीं कहा जा सकता है, क्योंकि हमारी संस्कृति में ही शुचिता को महत्व दिया गया है। आईएएस अधिकारी से ये अपेक्षा कतई नहीं की जाती है कि वो किसी सरकारी कार्यक्रम की सार्वजनिक आलोचना करेगा। सर्विस रूल्स-7 में भी यही प्रावधान है। उधर, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव का कहना है कि खुले में शौच अभियान को जबरदस्त जनसमर्थन मिल रहा है। रस्तोगी ने क्या लिखा ये तो नहीं देखा है पर अभियान की आलोचना नहीं हो सकती है। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता दीपक विजयवर्गीय ने भी रस्तोगी के खुले में शौच अभियान को लेकर की टिप्पणी को अनुचित करार दिया है। साथ ही कहा कि लोकसेवक सर्विस रूल्स से बंधा होता है, वह किसी भी सरकारी नीति, योजना, कार्यक्रम की सार्वजनिक आलोचना नहीं कर सकता। उसे अपनी बात रखने के लिए मंच उपलब्ध हैं। उधर, रस्तोगी पर सरकार के कार्यक्रम की सार्वजनिक तौर पर आलोचना करने को लेकर कार्रवाई की बात भी उठने लगी है। दरअसल, जब बड़वानी में कलेक्टर रहते अजय गंगवार ने फेसबुक पर किसी की पोस्ट को शेयर किया था तो उन्हें सिर्फ कलेक्टरी से हाथ धोना पड़ा था, बल्कि कारण बताओ नोटिस भी दिया गया था। इसी तरह तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में जयललिता की जीत पर नरसिंहपुर कलेक्टर सिबि चक्रवर्ती ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी थी। इसके बाद उनसे भी जवाब-तलब किया गया था और कुछ दिनों बाद उन्हें पद से हटा दिया था।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

बाघ बचाने रेलवे ट्रेक पर लगेंगी जाली

भोपाल के पास  बुदनी-मिडघाट इंडियन रेलवे का ऐसा सेक्शन है जो किसी घने वन्य प्राणी अभयारण्य से गुजरता है। करीब 20 किमी के इस सेक्शन में गत दो वर्षों में छह टाइगर, दर्जन भर चीतल या हिरण सहित कई वन्य प्राणी चलती टेÑनों से कट मरे हैं। इस समस्या से निजात के लिए अब रेलवे और वन विभाग मिल कर कार्ययोजना बना रहे हैं। ऐसे ठिकानों को चिन्हित कर वहां लोहे की मजबूत जाली लगाने के अलावा दूसरे उपाय करेगा। ज्ञात हो कि चार दिन पूर्व बुदनी-मिडघाट सेक्शन पर एक युवा टाइगर की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। इसी लाइन से रातापानी अभयारण्य लगा हुआ है। यहां बरखेड़ा से बुदनी-मिडघाट तक घना जंगल लगा हुआ है। इस सेक्शन पर खासतौर से टाइगर्स की ट्रेन कटिंग से वन विभाग और रेलवे ने चिंता व्यक्त कर इस दिशा में संयुक्त रूप से काम करना तय किया है। इससे इनकी मौतें रूकेंगी। वन्यप्राणियों की ट्रेन कटिंग की बढ़ती घटनाओं के संदर्भ में भोपाल रेल मंडल के डीआरएम आलोक कुमार ने वन विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी दीपक खांडेकर से भेंट की। अब रेलवे और वन विभाग अपने स्तर पर उन ठिकानों को चिन्हित करेगे जहां से वन्य प्राणियों का मूवमेंट ज्यादा होता है। विशेष रूप से टाइगर टेरेटरी वाले इलाके पर ज्यादा फोकस किया जाएगा। रातापानी इलाके के टाइगर मूवमेंट का ऐसा इलाका जो पटरी पार जाता है वहां लोहे की जाली लगाई जाएगी। अंडर ब्रिज बनाने के विकल्प पर काम हो रहा है। लोको पायलटों को काशन आर्डर भी जारी किया जाएगा।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

के.के.मिश्रा

  मध्यप्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता के.के.मिश्रा ने दिल्ली की एक अदालत में मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के विरुद्ध वित्तमंत्री अरुण जेटली द्वारा लगाये गए एक "मानहानि"  प्रकरण में वकील को दी जाने वाली फीस को लेकर भाजपा पर दोहरे राजनैतिक चरित्र अपनाने का आरोप लगाया है। मिश्रा ने कहा की दिल्ली में भाजपा , केजरीवाल द्वारा उनके वकील राम जेठमलानी को दी जाने वाली फ़ीस को जनता के पैसों व् सरकार के खजाने में डाका बता रही है, जबकि म.प्र. में उन्हीं की पार्टी की सरकार के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के खिलाफ म.प्र.उच्च न्यायालय,जबलपुर में लंबित दाण्डिक पुनरीक्षण क्र.1919/2011 रमेश साहू विरुद्ध शिवराजसिंह चौहान के मामले में राज्य सरकार ने दिल्ली के वरिष्ठ वकील उदय ललित को रु.11 लाख प्रति पेशी दिए जाने की शर्त पर पैरवी करने के लिए नियुक्त किया गया था और यह भी सुनिश्चित किया गया था कि यह भुगतान सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा किया जायेगा।इस सम्बन्ध में विधिवत आदेश म.प्र.शासन वे विधि एवम् विधायी कार्य विभाग ने 9 दिसम्बर,2011 को जारी किये थे। मिश्रा ने केजरीवाल प्रकरण में वकील की फ़ीस को जनता के धन की बर्बादी व् सरकार के खजाने में डाका बताने वाली भाजपा से पूछा है कि   अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार (डम्पर कांड) के आरोप से बचने के लिए शिवराजसिंह द्वारा राज्य सरकार के कोष से खर्च की गई यह बड़ी धनराशि क्या " पवित्र मानव सेवा " को समर्पित थी ? उन्होंने भाजपा को सलाह दी है कि  "जिनके घर खुद कांच के बने हों,उन्हें दूसरों के घर पत्थर नहीं फेंकना चाहिए।" इधर दिल्ली में ऐसे ही मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मानहानि के एक मुकदमे से जुड़े बिलों को मंजूर कराने के दिल्ली सरकार के कदम को भाजपा ने लोगों के धन की ‘डकैती और लूट’ करार दिया और कहा कि वह ऐसा नहीं होने देगी . केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आरोप लगाया कि केजरीवाल को उनके ‘निजी अपराध’ के लिए वित्त मंत्री अरूण जेटली अदालत ले गए और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक के वकील के बिल को मंजूर करने का दिल्ली सरकार का फैसला सरकार के नियम-कायदों के खिलाफ है . उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया, ‘यह अवैध और अनैतिक है . दिल्ली के लोग आपके (केजरीवाल के) पाप के लिए भुगतान क्यों करें ? यह उनके धन की डकैती और लूट है और पूरी तरह अस्वीकार्य है .’ जावड़ेकर ने कहा कि जेटली ने अपनी जेब से 10 लाख रूपए की स्टैंप ड्यूटी का भुगतान किया था और अपने वकीलों के बिल का भी भुगतान करते रहे हैं . उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल की राजनीति दूसरों को बदनाम करने पर टिकी है और लोगों को उनके ‘पापों’ के लिए भुगतान नहीं करना चाहिए . 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

एमपी अवैध बूचड़खाना

  उप्र में भाजपा की सरकार बनने के करीब 15 दिनों में ही 300 अवैध कत्लखानों को बंद कर दिया गया, जबकि भाजपा शासित राज्य मप्र में पिछले 13 साल में एक भी अवैध कत्लखाने बंद नहीं कराए जा सके। मजे की बात ये है कि पशुपालन विभाग को ही नहीं मालूम कि प्रदेश में कितने अवैध कत्लखाने हैं, वहीं दूसरी तरफ वैध कत्लखानों से मप्र में मांस का उत्पादन चार साल में करीब दो गुना हो गया है। मध्यप्रदेश  में करीब ढाई हजार कत्लखाने चल रहे हैं, जिसमें अधिकतर अवैध हैं। इनमें राज्य सरकार द्वारा निर्धारित की गई प्रक्रिया का पालन नहीं होता है। पशुपालन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक प्रदेश में कई ऐसे कत्लखाने हैं, जिनकी सूची विभाग के पास नहीं है। कई मीट शॉप संचालक भी अपने स्तर पर कत्लखाने चलाते हैं, जबकि उनके पास इसका लाइसेंस नहीं है। पशु चिकित्सक डॉ. आकाश वाघमारे के मुताबिक कुछ समय पहले कत्लखानों के लिए एफएसएसएआई की ओर से लाइसेंस अनिवार्य किया गया था, लेकिन प्रदेश के ज्यादातर कत्लखानों के पास इसका लाइसेंस नहीं है। यहां मानकों का भी पालन नहीं होता है। खास तौर पर पशुओं को मारने के लिए भी आवश्यक शर्तों का पालन नहीं होता। कोई भी पशु बिना मेडिकल जांच के कत्लखानों में काटा नहीं जा सकता। कत्लखाने में साफ-सफाई की अत्याधुनिक सुविधाएं होनी चाहिए। मवेशी के संबंध में पूरा लेखा-जोखा जैसे उसकी उम्र, वजन सहित फिटनेस संबंधी ब्योरा दर्ज होना जरूरी है। मांस के परिवहन के लिए एसी डिब्बाबंद वाहन होना अनिवार्य है। मप्र में पिछले चार सालों में वैध कत्लखानों से ही मांस का उत्पादन लगभग दोगुना हो गया है। 2011-12 में 39 टन मांस उत्पादन होता था, जो 2015-16 में बढ़कर 70 टन हो गया है। पशुपालन मंत्री अंतर सिंह आर्य कहते हैं अवैध बूचड़खाने बंद करने का फैसला मुख्यमंत्री ही लेंगे।   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

नमामि देवि नर्मदे -सेवा यात्रा

'नमामि देवि नर्मदे -सेवा यात्रा  रायसेन जिले के प्राचीन नर्मदा घाट सिद्ध स्थान पतई पहुँची। यात्रा का जिले में आठवें दिन भी भव्य स्वागत किया गया। नर्मदा मैया के हजारों उपासक दोपहर बाद ही बड़ी संख्या में पतई घाट पहुँचकर नर्मदा स्नान और पूजन का पुण्य प्राप्त कर रहे थे। क्षेत्र के जन-प्रतिनिधियों ने पतई आगमन पर यात्रा की पुष्पहारों से अगवानी की। नर्मदा सेवा यात्रा के आगमन के पहले पतई ग्राम को स्थानीय रहवासी ने साफ और सुंदर बनाने के लिए श्रमदान भी किया। गाँव की गलियों में बालिकाओं ने रंगोली बनाकर नर्मदा यात्रियों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। लोक निर्माण मंत्री  रामपाल सिंह ने नर्मदा यात्रा के व्यापक उदृदेश्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने आमजन को नर्मदा नदी सहित अन्य नदियों और जल स्त्रोतों को संरक्षण में सहयोग देने के साथ ही सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने का संकल्प दिलवाया। स्थानीय प्रतिभाओं ने प्रभावशाली नृत्य और गीत प्रस्तुत किये। जनपद अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि नर्मदा यात्रा और क्षेत्र के विकास में मंत्री श्री रामपाल सिंह के विशेष प्रयास रहे हैं। कलेक्टर श्रीमती भावना वालिम्बे ने बताया कि रायसेन जिले में करीब 2 लाख संकल्प पत्र भरे जायेंगे। जिले की जनता पर्यावरण संरक्षण के लिए तैयार हो चुकी है। बुधवार को दोपहर बाद नर्मदा सेवा यात्रा को रायसेन जिले से जन-प्रतिनिधियों ने विदाई दी । रायसेन जिले के ग्राम टिमरावन में बुधवार की दोपहर नर्मदा सेवा यात्री भण्डारे में शामिल होने के बाद नरसिंहपुर जिले के हीरापुर की ओर रवाना हुई । लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह ने नर्मदा सेवा यात्रा में निरंतर उपस्थित रहकर नर्मदा यात्रियों का उत्साह बढ़ाया है। सीहोर और रायसेन जिले के अनेक नर्मदा घाटों पर श्री रामपाल सिंह ने कार्यक्रमों के सफल संचालन को सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्रीय नागरिकों की अधिक-अधिक से भागीदारी के लिए वातावरण तैयार किया। रायसेन जिले के उदयपुरा क्षेत्र से नरसिंहपुर जिले के चावरपाठा विकास खण्ड में नर्मदा सेवा यात्रा के प्रवेश के लिये भी स्थानीय जनता में उत्साह है। मंत्री श्री रामपाल सिंह ने यात्रा में भागीदारी के लिए नागरिकों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने यह भी विश्वास व्यक्त किया है कि मध्यप्रदेश में जीवनदायिनी नर्मदा मैया के संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान की भावना का सम्मान करते हुए समाज के सभी वर्ग इसी प्रकार सहयोग करते रहेंगे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मोरारी बापू शौर्य स्मारक

 श्री बापू ने शौर्य स्मारक परिसर में पीपल का पौधा लगाया  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने आज परम पूज्य संत श्री मोरारी बापू के साथ शौर्य स्मारक का भ्रमण किया। उन्होंने श्री बापू को शौर्य स्मारक की अवधारणा बतायी। इस दौरान स्मारक परिसर में श्री बापू ने पीपल का पौधा रोप कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस मौके पर आम का पौधा लगाया। उन्होंने श्री बापू को बताया कि राष्ट्र की सुरक्षा में अपने प्राणोत्सर्ग करने वाले वीर सैनिकों की स्मृति को सॅजोने और उनकी वीर गाथाओं से विद्यार्थियों और युवा पीढ़ी को अवगत कराने के लिए यह स्मारक बनाया गया है। यह शहीदों को राष्ट्र की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि है। इस दौरान मुख्यमंत्री एवं श्री बापू ने शहीदों की स्मृति में श्रद्धा-सुमन अर्पित किये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि विश्व के सबसे बड़े नदी संरक्षण अभियान नर्मदा सेवा यात्रा में भागीदारी के दौरान पूज्य बापू ने संकल्प लिया था कि वे मध्यप्रदेश से जाने के पहले भोपाल में वृक्षारोपण करेंगे, उसी संकल्प को पूरा कर जनता को भी वृक्षारोपण करने का संदेश दिया है। उन्होंने बताया कि नर्मदा के दोनों तट पर एक हजार किलोमीटर तक वृक्षारोपण कर नदी और पर्यावरण संरक्षण का ठोस कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकारी भूमि के साथ किसानों को भी अपनी भूमि में वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 ग्रामोदय अभियान

मध्यप्रदेश में 14 अप्रैल से 31 मई तक चार चरण में ग्रामोदय से भारत उदय अभियान चलेगा और 15 अप्रैल से 2 मई तक कृषि महोत्सव मनाया जायेगा। इसके लिये सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। ग्रामोदय अभियान का शुभारंभ डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर जयंती पर उनकी स्मृति को नमन करने के साथ होगा। दूसरा चरण 15 से 30 अप्रैल तक चलेगा। तीसरा चरण एक से 21 मई और चौथा चरण 22 से 31 मई तक चलेगा। जिलों के प्रभारी मंत्री इस अभियान की शुरूआत करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज मंत्रालय में तैयारियों की समीक्षा करते हुए हर गाँव में जल का कम से कम एक स्त्रोत विकसित करने या जीवित करने पर ध्यान देने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं के स्व-सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने की रणनीति बनाने के भी निर्देश दिये। ग्राम संसदों का आयोजन अभियान के दौरान ग्राम संसदों का आयोजन किया जायेगा। अधोसंरचना विकास, ग्रामीण विकास की विभिन्न योजना के हितग्राहियों का चयन, अभियान की गतिविधियों की समीक्षा और कार्यवाही प्रतिवेदन पर चर्चा की जायेगी। पिछले साल सफलता से संपन्न ग्रामोदय अभियान में उत्कृष्ट काम करने वाले जिला कलेक्टरों, अधिकारियों और कर्मचारियों को पुरुस्कृत किया जायेगा। अभियान में राजस्व, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, कृषि, महिला-बाल विकास, स्वास्थ्य विभागों के सहयोग से गतिविधियाँ क्रियान्वयित की जायेंगी। ग्राम संसदों में कृषि आय को दोगुनी करने की कार्य-योजना पर चर्चा होगी और इसे अंतिम रूप दिया जायेगा। ग्रामीण विकास एवं समृद्धि से जुड़े कार्यक्रमों और योजनाओं में अगले दो वर्ष की कार्य-योजनाएँ बनायी जायेंगी। ग्राम पंचायत स्तर पर गतिविधियों के लिये नोडल अधिकारियों की नियुक्ति, ग्राम पंचायत संकुलों का गठन, संभागीय और जनपद स्तर पर प्रशिक्षणों का आयोजन हो चुका है। जिला स्तरीय निगरानी और समीक्षा समितियों का गठन किया गया है। अभियान में गाँवों के स्वच्छता प्लान, जल संरचनाओं के जीर्णोद्धार, जलाभिषेक कार्यक्रम की तैयारी, गाँवों में गरीबी उन्मूलन की दीनदयाल अंत्योदय योजना जैसे कार्यक्रम, मनरेगा में किये जाने वाले कार्य, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का चयन, गाँव को खुले में शौच जाने से मुक्त बनाने का अभियान, ग्रामीण विकास के विभिन्न योजना के नये हितग्राहियों की पहचान करने, महिलाओं का स्वस्थ्य परीक्षण, बच्चों में कुपोषण के प्रति जागरूकता लाने, कृषि ग्राम सभाओं का आयोजन जैसी गतिविधियाँ संचालित की जायेंगी। कृषि महोत्सव 15 अप्रैल से ग्रामोदय अभियान के शुभारंभ के एक दिन बाद 15 अप्रैल से कृषि महोत्सव की भी शुरूआत हो रही है। पाँच वर्ष में किसानों की आमदनी दोगनी करने, खेती के नये तरीकों की जानकारी देने, माँग के अनुरूप कृषि उपज की बोनी करने, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने, जैविक खेती को अपनाने, मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण करने जैसी गतिविधियाँ संचालित की जायेगी। पूरे प्रदेश में 600 से ज्यादा कृषि क्रांति रथ किसानों को जागरूक बनायेंगे। इन रथों के माध्यम से किसानों को खेती की नई तकनीकी की जानकारी और परामर्श दिया जायेगा। सभी किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध करवाया जायेगा। कृषि महोत्सव में ग्राम पंचायत, विकासखंड और जिला स्तरीय कार्यक्रमों की श्रंखला बनायी गई है। हर जिले में कृषि मेलों का आयोजन किया जायेगा। कृषि संबंधी और किसानों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिये पंचायत एवं ग्रामीण विकास, राजस्व, पशुपालन, सहकारिता, उद्यानिकी, ऊर्जा, आदिम जाति कल्याण विभागों से समन्वय स्थापित किया गया ताकि तत्काल इनकी समस्याओं का समाधान हो सके। बैठक में मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह, अपर मुख्य सचिव ग्रामीण विकास श्री राधेश्याम जुलानिया एवं संबंधित विभागों के प्रमुख सचिव उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

narmda seva yatra

मुख्यमंत्री चौहान रायसेन के ग्राम बोरास के जन-संवाद में रायसेन जिले में नर्मदा तट पर स्थित बोरास घाट पर 'नमामि देवि नर्मदे''-सेवा यात्रा के जन-संवाद में आनंद मार्ग के संत स्वामी विमलानंद महाराज, सुप्रसिद्ध क्रिकेट कमेंटेटर श्री सुशील दोषी और जाने-माने गजल गायक श्री तलत अजीज ने नर्मदा नदी के संरक्षण के अभियान को अभिनंदनीय और महत्वपूर्ण बताया। अपने-अपने क्षेत्र की इन सुप्रसिद्ध हस्तियों ने नर्मदा संरक्षण अभियान के संचालन के लिये मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान की भूरि-भूरि प्रशंसा की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबोले ने यात्रा को जनता में आशा और विश्वास का माहौल पैदा करने वाली बताया। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नर्मदा नदी के तटों पर एक समय ऐसी उपयोगी घास की प्रजातियाँ हुआ करती थीं, जो पशु चारे के लिए उपयोग में लाई जाती थी। यह हमारे प्रदेश की जैव-विविधता का एक विशिष्ट उदाहरण भी था। इस विशिष्टता को पुनः हासिल करने के लिए राज्य सरकार आवश्यक कदम उठाएगी। श्री चौहान ने बताया कि आगे आने वाले समय में क्षिप्रा, ताप्ती और बेतवा के संरक्षण के लिए भी ऐसे अभियान चलाये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने नर्मदा सेवा यात्रा को बहु-उद्देशीय और बहु-उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि सकारात्मक संदेशों के साथ शुरू हुई यह यात्रा पूर्ण होने की अवधि तक अपनी उपयोगिता बड़े वर्ग तक पहुँचायेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आम जनता का आव्हान किया कि आगामी दो जुलाई को अमरकंटक से बड़वानी तक नर्मदा नदी के तट से एक-एक किलोमीटर दूर तक चलने वाले वृक्षारोपण कार्यक्रम में अपनी सहभागिता सुनिश्चत करें। इससे आगे आने वाले वर्षों में भी नर्मदा को वन पोषित जल मिलना सुनिश्चित होगा। श्री चौहान ने कहा कि आज मध्यप्रदेश में नर्मदा नदी से सिंचाई का 30 प्रतिशत काम संभव हुआ है। मध्यप्रदेश गेहूँ उत्पादन में पंजाब और हरियाणा से आगे बढ़ चुका है। श्री चौहान ने कहा कि नर्मदा ग्लेशियरों से निकल कर नहीं बहती बल्कि इसके किनारे लगे घने वृक्षों द्वारा वर्षा ऋतु में ग्रहण किये गये जल से अविकल बहती है। उन्होंने कहा कि नर्मदा नदी को साफ और सदा नीरा बनाये रखना जरूरी हो गया है। इसी पर प्रदेश के लोगों का जीवन निर्भर है। करीब पचपन नगरों की पेयजल की आपूर्ति करने वाली माँ नर्मदा को बचाये रखने के लिये ठोस और गंभीर प्रयास करना जरूरी है। सरकार यह काम अकेले नहीं कर सकती। समाज के सभी लोगों को आगे बढ़कर साथ देना होगा। उन्होंने कहा कि नर्मदा सेवा यात्रा के बाद सभी के सहयोग से नर्मदा सेवा मिशन चलता रहेगा। इसके लिए नर्मदा तटों के किनारे आबादी वाले क्षेत्रों में नर्मदा सेवा समितियाँ बनायी गयी हैं। इन समितियों में सरकार सहयोगी की भूमिका में होगी। श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में जन सहयोग से नर्मदा संरक्षण अभियान बन गया। नर्मदा सेवा माँ की सेवा समान - श्री होसबोले राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर कार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि नर्मदा सेवा यात्रा ने नदी संरक्षण के लिए जनता में आशा और विश्वास का माहौल पैदा किया है। नर्मदा भौतिक जीवन के लिए आधार और आध्यात्मिक जीवन के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। नर्मदा की सेवा मॉ की सेवा के समान है। नदी संरक्षण का यह अभियान विश्व के लिये अनुकरणीय-स्वामी विमलानंद आनंद मार्ग के संत स्वामी विमला नंद महाराज ने कहा कि विश्व में भारत ही एक मात्र ऐसा देश है जहाँ नदी को माँ का दर्जा प्राप्त है। उन्होंने कहा कि बच्चों की पाठ्य-पुस्तकों में नर्मदा सेवा यात्रा का उल्लेख होना चाहिए ताकि आगे आने वाली पीढ़ियों को नदी संरक्षण का महत्व समझ में आए। आजाद भारत में पहली बार नदी संरक्षण का प्रयास मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया जा रहा है। वह पूरे विश्व के लिए अनुकरणीय है। नर्मदा यात्रा से दाण्डी यात्रा का स्मरण-श्री सुशील दोषी सुप्रसिद्ध क्रिकेट कमेंटेटर श्री सुशील दोषी ने कहा कि नर्मदा यात्रा से उन्हें गांधी जी की दांडी यात्रा का स्मरण हो रहा है जो व्यापक उद्देश्यों को लेकर निकाली गई थी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नर्मदा मैया के संरक्षण के लिए आम जनता के साथ पशु-पक्षियों के हित में यह महत्वपूर्ण अभियान संचालित किया है। नर्मदा नदी सभी को पानी देने के साथ ही समृद्धि का आशीर्वाद भी देती है। यह सिर्फ एक नदी के संरक्षण का अभियान न होकर संपूर्ण प्रकृति के संरक्षण का अभियान है। नर्मदा सेवा यात्रा में हाथ मिला के चलो-श्री तलत अजीज  जाने-माने ग़जल गायक श्री तलत अज़ीज ने कहा कि नर्मदा सेवा यात्रा निकालने के लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान विशेष बधाई के पात्र हैं। यह कदम दूरदर्शी होने का प्रमाण है। श्री तलत अजीज ने बताया कि उन्होंने नर्मदा मैया पर एक रचना भी तैयार की है। श्री अजीज ने गज़ल गायन के अंदाज में गीत- “कदम मिलाके चलो, अब कदम मिलाके चलो, नर्मदा सेवा यात्रा में हाथ मिला के चलो, ये देश ऋषियों-संतो का है, ये देश गाती झूमती नदियों का है, कदम मिला के चलो…” सस्वर गाकर भी सुनाया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मुख्य प्रवक्ता के.के.मिश्रा

कोंग्रेस ने कहा है कि अब मध्यप्रदेश सरकार चुनाव आयोग की भी धोखा दे रही है। भिंड कलेक्टर बनाये गए  वी.किरण गोपाल पर लकड़ी की अवैध कटाई का गंभीर प्रामाणिक आरोप है...! मध्यप्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता के.के.मिश्रा ने कहा है कि रविवार को भारत सरकार के निर्वाचन आयोग ने अटेर विधानसभा उपचुनाव के दौरान निष्पक्ष चुनाव कराये जाने के लिए वहां के कलेक्टर-एसपी को हटाकर राज्य सरकार द्वारा आयोग को भेजी गई तीन -तीन नामों के पैनल के बाद कलेक्टर के रूप में जिन वी.किरण गोपाल की बतौर कलेक्टर तैनाती की गई है, उनके खिलाफ कुछ माहों पूर्व जब वे बालाघाट कलेक्टर थे,तब इस दौरान उन पर क्षेत्र से करोड़ों रु.की अवैध लकड़ी कटाई कर आंध्र प्रदेश में बन रहे अपने निर्माणाधीन भव्य बंगले के उपयोग हेतु भेजे जाने का प्रामाणिक आरोप शासकीय जाँच में सही साबित हुआ था।इसके बाद काफी बवाल के बाद  आयोग को उनके नाम की पैनल भेजने वाली राज्य सरकार ने ही उन्हें बालाघाट से हटाया था। उल्लेखनीय है यह गंभीर मामला भी वहां के तत्कालीन बहुत ही सख्त और वास्तव में ईमानदार एस पी रहे श्री गौरव तिवारी ने ही पकड़ा था,जिन्हें हमारी कथित ईमानदार राज्य सरकार ने 2200 करोड़ रु.का हवाला घोटाला उजागर करने के कारण हटाया है,द्वारा कराई गई जाँच के बाद कई लोगों के खिलाफ एफ आईआर भी दर्ज कराई थी,जिसमें किरण गोपाल को राज्य सरकार ने बचा लिया था। अब सरकार के इस अहसान को वे अटेर में चुकाएंगे या आयोग के प्रति अपनी संवैधानिक निष्ठा की पूर्ति करेंगे, देखना होगा ? कुल मिलाकर राज्य सरकार ने आयोग को उनके नाम की सिफारिश कर एक और बड़ा धोखा देकर चुनाव की निष्पक्षता को संदेहास्पद का दिया है !

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

एंटी शराब दल

  मध्यप्रदेश  के केबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव के बेटे अभिषेक भार्गव ने  शराबबंदी को लेकर अभियान शुरू किया है और बीजेपी सरकार को नींद से जगाने की कोशिस की है ।मंत्री पुत्र भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक भार्गव ने  Facebook  पर लिखा है -जब शराब दुकानों के प्रति प्रदेश की आधी आबादी अर्थात महिलाओं  में इतना आक्रोश है की वे प्रतिदिन अपना विरोध प्रदर्शन कर रही है तब शासन क्यों कुम्भकर्णी नींद सोया हुआ है प्रत्येक छोटे से छोटे मुद्दे पर संवेदनशीलता दिखाने वाला प्रशासन क्या इतने बड़े विरोध को नही देख पा रहा  ।  अभिषेक ने लिखा है मुख्यमंत्री  से व्यक्तिगत तौर पर निवेदन है कृपया मध्य प्रदेश में पूर्ण शराब बंदी शीघ्र लागू करवाने का कष्ट करें ।मध्य प्रदेश की जनता खास करके महिलाये आपको मुख्यमंत्री के तौर पर नही अपने परिवार के सदस्य की तरह देखती है ।आपको हमेशा अपने सुख दुख के साथी की तरह पहचानती है परंतु इतने बड़े मुद्दें पर आपकी ओर से निर्णय न आना उन्हें अचंभे में डालता है ।समय समय पर आपने निश्चित तौर पर शराब खोरी पर लगाम लगाने के लिए साहसिक और लोकप्रिय  निर्णय लिए है परंतु अब वक्त पूर्ण शराब बंदी का निर्णय लेने का है ।मध्यप्रदेश का एक आम नागरिक होने के नाते जो आसपास महिलाओ में शराब के प्रति आक्रोश देख रहा हु उसी के आधार पर सोशल मीडिया के माध्यम से आपको सम्पूर्ण हालात से अवगत करवाना चाहता हूं । राजनीति से हटकर शीघ्र ही पूर्ण शराब बंदी को लेकर तथा हर जगह चल रही अवैध शराब दुकानों (मुझे कहने में कतई परहेज नही है कि प्रशासन की मिली भगत से ) के विरोध में नव रात्रि के पश्चात वृहद आंदोलन शुरू होगा जिसकी शुरुवात स्वयं के गृह नगर गढ़ाकोटा से करूँगा ।युवाओ और मातृ शक्ति को साथ लेकर बनाऊंगा एन्टी शराब दल। हमारी मांग है प्रदेश में लागू हो पूर्ण शराब बंदी ।आशा है हमारे सम्वेदनशील मुख्यमंत्री जी से की वह इस विषय पर विशेष ध्यान देंगे ।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

ई-नगरपालिका

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नगरीय निकायों के प्रतिनिधियों का आव्हान किया है कि वे नगरों को सबसे सुंदर और व्यवस्थित बनायें। ई-सेवाओं के द्वारा ऐसी व्यवस्था करें कि प्रदेश का हर नागरिक गर्व से कहे कि उसे नगरीय निकायों की सेवाएँ आसानी से और समय पर मिल रही हैं। श्री चौहान ने भोपाल में मुख्यमंत्री निवास में ई-नगरपालिका शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जनता के कल्याण और विकास के लिये नगरीय निकाय संकल्पित हों। आगामी तीन-चार वर्षों में नगरीय निकायों में 83 हजार करोड़ रूपये व्यय किये जायेंगे। मुख्यमंत्री अधोसंरचना के द्वितीय चरण में 1800 करोड़ रूपये की राशि का प्रावधान किया गया है। नगरीय निकायों के पास राशि की कमी नहीं है। मुख्यमंत्री पेयजल योजना में सभी निकायों में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था हो गई है। अप्रैल अंत तक सभी शहर खुले में शौच मुक्त हो जायेंगे। कचरा प्रबंधन के लिए 26 क्लस्टर बनाकर कचरे से विद्युत उत्पादन की व्यवस्था की गई है। जबलपुर में कचरे से 8 मेगावॉट विद्युत का उत्पादन भी होने लगा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब व्यक्ति को 5 रूपये किलो में सुस्वादु भरपेट भोजन दीनदयाल थाली में उपलब्ध होगा। शहरी गरीब को 8 लाख रूपये मूल्य के सुव्यवस्थित आवास मात्र दो लाख रूपये में उपलब्ध करवाये जायेंगे। यह राशि भी किश्तों में ली जायेगी। पूर्व योजनाओं में निर्मित पुराने मकानों की भी 5 प्रतिशत सब्सिडी के साथ मरम्मत की व्यवस्था की गई है। सायकल रिक्शा को ई-रिक्शा में बदला जा रहा है। भवन संनिर्माण कर्मकार मंडल की योजनाओं में पंजीकृत मजदूरों को कन्या विवाह, शिक्षा आदि विभिन्न अवसरों पर आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। मेधावी बच्चों की उच्च शिक्षा की फीस सरकार द्वारा देने की योजना भी लागू की गई है। मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि प्रदेश के नगरीय निकायों ने जुनूनी माहौल में स्वच्छता अभियान चलाया है। नगरोदय अभियान में विभिन्न योजनाओं का हितलाभ एक साथ 12 लाख लोगों को दिया गया है। अनेक शहरों ने सौंदर्यीकरण और शहरों को व्यवस्थित बनाने के उत्कृष्ट कार्य किये हैं। समस्याओं के समाधान में नगरीय प्रशासन विभाग प्रदेश में अव्वल है। उन्होंने विभाग को बधाई देते हुए कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले महापौर, अध्यक्ष, आयुक्त, मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को प्रति वर्ष मुख्यमंत्री द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा। उन्होंने नर्मदा सेवा यात्रा जन-आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश नदी संरक्षण का नया इतिहास रचेगा। यह आंदोलन प्रदेश के सभी नगरों में चलाया जायेगा। प्रदेश के 40 प्रतिशत नगरीय निकायों में सीवेज सिस्टम शुरू कर दिया गया है। इसे आगे अन्य सभी शहरों में लागू किया जायेगा। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने कहा कि नगरीय निकायों की सेवाएँ आम नागरिकों को बिना दिक्कत के मिले, इसके लिये निरंतर मॉनीटरिंग और बेहतरी के प्रयास जारी रहें। उन्‍होंने इस नवीन व्यवस्था को सरलीकृत करने और बेहतर बनाने के सुझाव देने के लिये कहा। उन्होंने सभी का आव्हान किया कि ई-प्रणाली को उनके दैनिक क्रियाकलापों में भी आत्म-सात करें। उन्होंने पोर्टल निर्माण के लिये विभागीय अधिकारियों और सहयोगी संस्था को बधाई दी। प्रमुख सचिव नगरीय विकास  मलय श्रीवास्तव ने कहा कि नवीन व्यवस्था से कैशलेस ट्रांजेक्शन बढ़ेगा। नागरिकों को ऑनलाइन भुगतान की सुविधा से कर संग्रहण भी बेहतर होगा। नगरीय विकास आयुक्त श्री विवेक अग्रवाल ने परियोजना की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि नगरीय निकायों की नागरिक सेवाएँ मोबाइल पर सातों दिन 24 घंटे उपलब्ध हो जायेगी। इसके साथ ही मध्यप्रदेश दुनिया का अकेला क्षेत्र हो गया है, जहाँ पर नगरीय निकायों की इतनी बड़ी संख्या पारदर्शी ढंग से मोबाइल पर नागरिकों को अपनी सेवाएँ प्रदाय करेंगी। ग्लोबल यूएसएसटी कंपनी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री साजन पिल्लई ने बताया कि वे कंपनी का उत्तरी भारत का मुख्यालय भोपाल में स्थापित करेंगे। इससे प्रदेश के 5 हजार युवाओं को हाई-टेक नौकरियाँ मिलेंगी। साथ ही युवाओं को वैश्विक नवाचारों में सहभागिता के नये अवसर मिलेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले महापौर, अध्यक्ष, आयुक्त, मुख्य नगरपालिका अधिकारी और नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों को सम्मानित किया। ग्लोबल यूएसएसटी की ओर से अतिथियों को स्मृति-चिन्ह भेंट किये गये।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 विद्युत नियामक आयोग

कम खपत करने वाले घरेलू उपभोक्‍ताओं पर भी कोई अतिरिक्‍त भार नहीं मध्यप्रदेश में बिजली की दरें बढ़ा दी गई हैं ,जिससे गर्मी में उपभोक्ताओं को एक बड़ा झटका लगा है। आम उपभोक्ता से लेकर किसान तक सब इसका शिकार हुए हैं।  मध्यप्रदेश राज्य विद्युत नियामक आयोग ने 2017-18 के लिए बिजली टैरिफ की नई दरें घोषित की है। प्रदेश की तीनों वितरण कंपनियों द्वारा रूपये 32 हजार 073 करोड़ की राजस्व आवश्यकता हेतु याचिका दायर की गई थी एवं टैरिफ के माध्यम से रूपये 4400 करोड की मांग की गई थी। पहली बार ग्रामीण क्षेत्र के अमीटरीकृत कनेक्शनों हेतु टैरिफ में पृथक श्रेणी बनाई गई है, जिससे उन्हें आंकलित खपत के आधार पर दिये जाने वाले देयकों की शिकायतों को समाप्त किया जा सके। अभी वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे अमीटरीकृत कनेक्शन, जिनका संयोजित भार 200 वॉट है, को रूपये 345 का देयक प्रतिमाह जारी हो रहा था, जो अब नई श्रेणी बनने पर रूपये 200 प्रतिमाह हो जावेगा। इसी प्रकार ग्रामीण अमीटरीकृत 200 से 300 वॉट तक के कनेक्शन, को भी रूपये 345 प्रतिमाह के स्थान पर केवल रूपये 300 प्रतिमाह का भुगतान करना होगा।   प्रदेश में 30 यूनिट तक बिजली उपभोग करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं की संख्या 38 लाख है। 31 यूनिट से 50 यूनिट तक के खपत वाले उपभोक्ताओं की संख्या लगभग 10 लाख है। नियामक आयोग ने इस श्रेणी के उपभोक्‍ताओं की बिजली की दरों में 6.9 प्रतिशत वृद्धि की है। परन्‍तु राज्‍य शासन ने निर्णय लिया है कि अतिरिक्‍त अनुदान देकर इन 48 लाख उपभोक्‍ताओं पर कोई अतिरिक्‍त भार नहीं पड़ने दिया जाये। इस प्रकार अनुसूचित जाति/जनजाति तथा 50 यूनिट तक बिजली का भुगतान करने वाले घरेलू उपभोक्‍ताओं की दरों में कोई वृद्धि नहीं होगी । 50 यूनिट से 300 यूनिट तक की खपत वाले उपभोक्‍ताओं पर 7 से 8 प्रतिशत तक की वृद्धि होगी। 301 यूनिट से अधिक खपत वाले उपभोक्ताओं की संख्या लगभग 5 लाख है पर लगभग 3 प्रतिशत का अतिरिक्त भार आयेगा। राज्‍य शासन ने तीनों विद्युत वितरण कंपनियों में एक समान विद्युत दरें जारी रखने तथा कृषि उपभोक्ताओं को फ्लैट रेट विद्युत प्रदाय जारी रखने की अनुशंसा नियामक आयोग को की थी। टैरिफ आदेश में कृषि पम्पों के लिए विद्युत की दरों में लगभग 13 प्रतिशत की वृद्धि की गयी है। राज्‍य शासन ने निर्णय लिया है कि कृषि दरों का कोई अतिरिक्‍त भार किसानों पर न पड़े। फ्लैट रेट योजना जारी रखने के लिये पंप उपभोक्ताओं को पूर्ववत रू. 1400 प्रति हार्सपावर प्रतिवर्ष का भुगतान ही करना होगा। कृषि पम्पों के लिए विद्युत दरों में नियामक आयोग का वृद्धि का कोई भार किसानों पर नहीं पड़ेगा। वर्तमान में राज्य शासन किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराने के विरूद्ध विद्युत वितरण कंपनियों को लगभग 7500 करोड़ रूपये की सब्सिडी दे रहा है। नये टैरिफ आदेश में कृषि पम्पों के लिए 13 प्रतिशत की टैरिफ वृद्धि के विरूद्ध लगभग 950 करोड़ रूपये की अतिरिक्त सब्सिडी राज्य शासन विद्युत कंपनियों को प्रदान करेगा। इस प्रकार राज्य सरकार का कृषि सब्सिडी भार बढ़कर वर्ष में लगभग 8500 करोड रूपये हो जायेगा तथा वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए जारी नये टैरिफ आदेश से किसानों पर कोई भार नहीं पड़ेगा। उद्योग क्षेत्र की उच्‍च दाब बिजली दरों में लगभग 6.8 प्रतिशत की गई है। परन्‍तु उद्योग को बढ़ावा देने की दृष्टि से निम्‍नलिखित रियायतों का भी प्रावधान किया गया है:- सभी नये उच्च दाब कनेक्शन औद्योगिक, गैर-औद्योगिक, शॉपिंग मॉल एवं पावर इन्टेंशिव उद्योग, जो एच.व्ही.-3 श्रेणी में होंगे, को उनकी पूर्ण खपत पर रूपये 1 प्रति यूनिट या 20 प्रतिशत, जो भी कम हो, की छूट ऊर्जा प्रभारों के लिये अभिलेखित खपत पर दी गई है। एच.व्ही.-3 श्रेणी के सभी उच्च दाब उपभोक्ताओं (औद्योगिक, गैर-औद्योगिक, शॉपिंग मॉल एवं पावर इन्टेंशिव उद्योग) को इन्क्रीमेंटल खपत पर ऊर्जा प्रभार में 10 प्रतिशत की छूट। कैप्टिव विद्युत संयंत्र के उद्योग बिजली वितरण कंपनियों से विद्युत क्रय करने के लिए आकर्षित हों इसके लिए उन्‍हें इन्क्रीमेंटल खपत पर रू. 2 प्रति यूनिट की छूट का प्रावधान किया गया है। यह छूट पांच वर्षों की अवधि के लिये लागू होगी। रेलवे के उच्च दाब कनेक्शनों के लिये भी ऊर्जा प्रभारों में रूपये 2 प्रति यूनिट की छूट 5 वर्ष के लिए प्रदान की गई है। उल्‍लेखनीय है कि विगत वर्ष रेलवे ने वितरण कंपनियों से विद्युत लेना बंद कर दिया जिससे कंपनियों को घाटा उठाना पड़ा। इस छूट से रेलवे को पुन: बिजली देना संभव हो सकेगा ऑनलाइन भुगतान को बढ़ावा देने के लिए निम्‍न प्रावधान किये गये हैं:- उच्च दाब उपभोक्ताओं के लिये विद्युत देयक का ऑनलाईन भुगतान करने पर कुल देयक राशि पर 0.5 प्रतिशत की छूट - अधिकतम राशि रू. 1000 के अंतर्गत। ऑनलाईन भुगतान को बढावा देने के लिए सभी निम्न दाब उपभोक्ताओं को ऑनलाईन भुगतान करने पर 0.5 प्रतिशत की छूट - न्यूनतम राशि रू. 5 तथा अधिकतम राशि रू. 20 के अंतर्गत तक लागू होगी। घरेलू तथा गैर-घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं द्वारा प्री-पेड मीटर लेने पर ऊर्जा प्रभार में दी जाने वाली छूट 5 पैसे प्रति यूनिट से बढ़ाकर 20 पैसे प्रति यूनिट कर दी गई है।    इसके अलावा वृद्धावस्था आवास गृहों, डे-केयर सेंटर, रेसक्यू सेंटर तथा शासन एवं धर्मस्व न्यास द्वारा संचालित अनाथालयों को अब उच्‍च दाब श्रेणी 6.2 में शामिल कर लिया गया है ताकि उन्‍हें सस्‍ती बिजली मिल सके।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

आदि शंकराचार्य

  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने सांस्कृतिक एकता के जन आंदोलन के प्रणेता आदि शंकराचार्य की प्रतिमा स्थापना की तैयारियों की समीक्षा की। आदि शंकराचार्य की विशाल प्रतिमा ओंकारेश्वर में स्थापित की जायेगी। अष्टधातु से निर्मित होने वाली 108 फीट ऊँची इस प्रतिमा के लिये घर-घर से धातु का संग्रहण किया जायेगा। धातु संग्रहण का व्यापक अभियान जून माह में चलाया जायेगा। प्रदेश में एक मई को आचार्य शंकर दिवस मनाया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आदि शंकराचार्य भारतीय सांस्कृतिक एकता के प्रतीक हैं। उनकी प्रतिमा निर्माण में जन-जन की सहभागिता के लिये घर-घर से धातु इकट्ठी की जायेगी। उन्होंने कहा कि जो भी धातु जिस रूप में दी जाये, उसे संकलित किया जाये। प्रतिमा स्थापना के लिये स्थान के चयन में संतों की भागीदारी हो। बताया गया कि प्रतिमा 108 फीट ऊँची होगी। प्रतिमा के लिये धातु और धनराशि दोनों रूप में सहयोग स्वीकार किया जायेगा। आचार्य शंकर प्राकट्य पंचमी एक मई को आचार्य शंकर जयंती मनाई जायेगी। इस अवसर पर आचार्य शंकर के मूल्यों और भारतीय एकता में उनके योगदान के माध्यम से संपूर्ण भारत की मूलभूत सांस्कृतिक एकता को रेखांकित किया जायेगा। रन फॉर कल्चरल यूनिटी, निबंध, चित्रकला और नारे लेखन की प्रतियोगिताएँ की जायेगी। धातु संग्रहण अभियान के क्रियान्वयन के लिये मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में लोक न्यास गठित किया जायेगा। न्यास में भारतीय ज्ञान और दर्शन के क्षेत्र में ख्याति प्राप्त तथा विभिन्न क्षेत्रों के सामाजिक कार्यकर्ता न्यासी सदस्य होंगे। लोक न्यास परामर्शदात्री मंडल की स्थापना की जायेगी। धातु संग्रहण का कार्य आगामी एक जून से 30 जून तक चलेगा। बैठक में प्रमुख सचिव संस्कृति श्री मनोज श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री अशोक वर्णवाल, प्रमुख सचिव जनसंपर्क श्री एस.के. मिश्रा, मुख्यमंत्री के उप सचिव श्री नीरज वशिष्ठ और विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी श्री मनीष पांडे उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

नर्मदा सेवा मिशन

अलवर के सामाजिक एवं पर्यावरणीय न्याय नेतृत्व शिविर में मुख्समंत्री चौहान   मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि नर्मदा सेवा यात्रा के बाद समुदाय के सहयोग से 'नर्मदा सेवा मिशन' अनवरत चलेगा। इसमें सरकार सहयोगी की भूमिका में होगी। नर्मदा सेवा और संरक्षण की गतिविधियाँ समुदाय द्वारा लागू की जायेगी। वे आज राजस्थान के अलवर जिले के भीकमपुरा गाँव में सामाजिक एवं पर्यावरणीय न्याय नेतृत्व शिविर को संबोधित कर रहे थे।  यह शिविर तरूण भारत संघ द्वारा किया गया था। प्रसिद्ध समाज सेवी श्री अन्ना हजारे, विख्यात पर्यावरणविद श्री चंडीप्रसाद भट्ट्, तरुण भारत संघ के श्री राजेन्द्र सिंह और देश भर से आये जल संरक्षण और पर्यावरण प्रबंधन से जुड़े विशेषज्ञ उपस्थित थे। श्री चौहान ने कहा कि पिछले तीन-चार दशक में नदियों के पर्यावरण में तेजी से गिरावट आयी है। वनों की कमी और शहरीकरण जैसे कारणों से नदी जल प्रदूषण बढ़ा और नदियों का प्राकृतिक बहाव भी कम हो गया है। इससे खेती पर विपरीत असर पड़ा। जल-जमीन और जंगल पर आधारित आजीविका में कमी आयी। जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याएँ पैदा हो गई हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में चल रही नर्मदा सेवा यात्रा की रूपरेखा और उद्देश्य बताते हुए कहा कि यह यात्रा नदी पर्यावरण के प्रति चेतना जाग्रत करने वाली है। नदी संरक्षण का नागरिक धर्म और कर्त्तव्य निभाने की यात्रा है। उन्होंने कहा कि नर्मदा के उदगम स्थल अमरकंटक में 11 मई को यह यात्रा पूर्ण होगी। श्री चौहान ने कहा कि नर्मदा नदी को स्वच्छ, सुंदर और जल समृद्ध बनाये रखना अनिवार्य हो गया है क्योंकि इसी पर प्रदेश के लोगों का जीवन निर्भर है। उन्होंने कहा कि यदि नर्मदा नहीं बचेगी तो मध्यप्रदेश का जीवन भी नहीं बचेगा। उन्होंने कहा कि अकेले सरकार यह काम नहीं कर सकती। समुदाय के लोगों को आगे बढ़कर साथ देना होगा। प्रदेश में समुदाय के सहयोग से यह अभियान विश्व का सबसे बड़ा नदी संरक्षण अभियान बन गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से नीतिगत निर्णय लिये जा रहे हैं। श्री चौहान ने बताया कि अमरकंटक की पहाड़ी पर किसी भी प्रकार का खनन नहीं होने दिया जायेगा। इसे हरियाली से समृद्ध बनाया जायेगा। नर्मदा के आसपास के नालों से जो गंदा पानी नदी में मिल रहा है उसके प्रबंधन की व्यवस्था की जायेगी। किसी भी कीमत पर सीवेज का पानी नदी में नहीं मिलने दिया जायेगा। इसे नदी से दूर ले जाकर उपचारित किया जायेगा। श्री चौहान ने आगामी दो जुलाई को नर्मदा नदी के दोनों तटों पर होने वाले ऐतिहासिक वृक्षारोपण कार्यक्रम में शिविर के प्रतिभागियों को आमंत्रित किया। उन्होंने 11 मई को नर्मदा सेवा यात्रा के समापन पर अमरकंटक आने का भी निमंत्रण दिया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

mp महँगी बिजली

  अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के पहले राज्य सरकार आम उपभोक्ता को बिजली बिल में इजाफे का तगड़ा झटका दे सकती है। बिजली कंपनियों द्वारा विद्युत नियामक आयोग को भेजे गए प्रति यूनिट बिल वृद्धि के प्रस्ताव में करीब 11 प्रतिशत बढ़ोतरी करने के लिए कहा गया है और माना जा रहा है कि पांच से सात फीसदी तक बिजली बिल बढ़ाने को मंजूरी आयोग दे सकता है। विद्युत नियामक आयोग ने प्रदेश की तीनों विद्युत वितरण कम्पनियों द्वारा बिजली के प्रस्तावित दामों में वृद्धि को लेकर दिए गए प्रस्तावों पर सुनवाई के बाद अब तक अपना फैसला सुरक्षित रखा है। अब जबकि नया वित्त वर्ष आज से शुरू हो गया है तो नए टैरिफ लागू करने का आदेश आयोग आज कल में दे सकता है। प्रदेश टुडे की पड़ताल के बाद यह बात सामने आई है कि कंपनियों के 11 प्रतिशत के प्रस्ताव को अमान्य भी किया गया तो पांच से सात फीसदी तक की वृद्धि को मंजूरी मिलेगी। इसकी वजह अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव हैं। वर्ष 2018 के चुनाव के पहले टैरिफ में वृद्धि नहीं होगी। ऐसे में सरकार की कोशिश है कि इसी साल पर्याप्त बढ़ोतरी कर ली जाए ताकि अगले साल की भी भरपाई हो सके। इसी कारण कम्पनियों ने 11 प्रतिशत तक का वृद्धि का प्रस्ताव दिया है। चालू साल के लिए भेजे गए प्रस्तावों में कम्पनियों ने इंडस्ट्री सेक्टर को काफी राहत देने की तैयारी की है। जो नए उद्योग आने वाले हैं, उनके लिए एक रुपए प्रति यूनिट की छूट देने का प्रस्ताव आयोग के पास भेजा गया है। इसी तरह पुराने उद्योगों को बिजली बिल में 50 पैसे प्रति यूनिट की और राहत देने की बात कही गई है। इसके  अलावा बाहर से पावर लेने वाले उद्योगों को 2 रुपए प्रति यूनिट के मान से रियायत दी जा सकती है। इतना ही नहीं उद्योगों को अधिक से अधिक बिजली खपत के लिए भी प्रोत्साहित किया जाने का प्रस्ताव है। इसके तहत अब तक 102 किलोवाट से अधिक की खपत करने वाली लगने वाली पेनाल्टी से उद्योगों को राहत दी जा सकती है। इसके लिए पेनाल्टी की सीमा 115 किलोवाट करने का प्रस्ताव है। जिनके घरों में मीटर नहीं उनको रियायत सरकार बगैर मीटर लगाए बिजली का उपयोग करने वालों पर भी मेहरबान होने जा रही है। इसकी वजह चुनावी तैयारी है क्योंकि ऐसा उपभोक्ता झुग्गियों, सरकारी जमीन पर काबिज रहता है। बिजली कम्पनियों ने इन्हें अनमीटर्ड कंज्यूमर का दर्जा दिया है। ऐसे अनमीटर्ड कंज्यूमर को शहर में 100 यूनिट और गांव में 75 यूनिट की रियायत के बाद पांच रुपए से अधिक का बिल प्रति यूनिट वसूला जाता है। अब इन्हें भारी राहत दी जा सकती है। उनके बिल में पांच रुपए से अधिक प्रति यूनिट लगने वाले चार्ज को आधा करने का प्रस्ताव है। अगर नियामक आयोग ने आज होने वाली बैठक में इसे मंजूरी दी तो इससे शहरी व ग्रामीण इलाकों के एक बड़े वर्ग को फायदा होगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मशीन में  कमल

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश के निर्वाचन आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता केके मिश्रा ने निर्वाचन आयोग पर भाजपा का एजेंट होने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं उन्होंने मध्य प्रदेश कॉडर की आईएएस अफसर और प्रदेश की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सलीना सिंह को तत्काल हटाने की मांग की है। कांग्रेस ने एक बार फिर ईवीएम की जगह पर मतपत्रों से अटेर और बांधवगढ़ का चुनाव करवाने की मांग भी की है। मिश्रा ने आज प्रदेश कार्यालय में कहा कि सलीना सिंह अटेर में ईवीएम को चैक करने गई थी। उन्होंनें चार नंबर की बटन दबाई, इसमें वोट भाजपा को जाना बताया गया। कई बार ऐसा हुआ। इसके बाद सलीना सिंह ने वहां पत्रकारों को धमकाया। मिश्रा ने कहा कि उन्हें हटाकर गैर भाजपा, कांग्रेस शासित प्रदेश के किसी अफसर को जिम्मेदारी सौंपी जाए। उन्होंने कल जिस तरह से पत्रकारों को धमकाया है वह उनकी गोपनीय चरित्रावली में दर्ज करते हुए उनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए। कांग्रेस ने प्रमाणित शिकायतें निर्वाचन आयोग को की हैं। गौरतलब है कि यूपी चुनाव के बाद ईवीएम की गड़बड़ी की शिकायतों के बाद चुनाव आयोग ने कहा था कि ऐसा संभव नहीं है। अब चुनाव आयोग के इसी दावे पर सवाल उठने लगे हैं। नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने भी आज भारत निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा है। उन्होंने मांग की है कि अटेर और बांधवगढ़ में ईवीएम की जगह पर बैलेट पेपर से वोट कराया जाए। वहीं उन्होंने भी सलीना सिंह को तत्काल हटाने की मांग भारत निर्वाचन आयोग से की है। मामले में कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी सक्रिय हो गए हैं। एआईसीसी ने दिल्ली में भारत निर्वाचन आयोग से इस संबंध में शिकायत करने के लिए समय मांगा है। इस शिकायत के लिए प्रदेश कांग्रेस से सभी जरुरी दस्तावेज दिल्ली बुला लिए गए हैं। दस्तावेजों के साथ ही सलीना सिंह का कल सोशल मीडिया पर जारी हुआ एक वीडियो भी एआईसीसी को भेजा गया है। सलीना ने दी  सफाई मध्यप्रदेश की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सलीना सिंह का कहना है कि अटेर-बांधवगढ़ चुनावों में पहली बार वीवीपेट मशीन का उपयोग हो रहा है। मशीन से मतदाता जान सकेंगे कि उन्होंने जिस उम्मीदवार को वोट दिया है वह उसके पक्ष में गया है या नहीं। भिंड में इस मशीन के डेमो के दौरान बटन दबाए जाने पर एक बार कमल और दूसरी बार पंजे चिन्ह की पर्ची निकल कर आई थी। कुछ लोग इसका दुष्प्रचार कर रहे है। यह मशीन पूरी तरह सुरक्षित है और स्वच्छ एवं निष्पक्ष चुनाव को प्रमाणित करती है। प्रदेश टुडे से चर्चा में सीईओ ने कहा कि भिंड में कलेक्टर और चुनाव आर्ब्जवर, मीडिया की मौजूदगी में मशीन के प्रदर्शन के दौरान दो बार बटन दबाने पर अलग-अलग चुनाव चिन्हों की पर्चियां निकली। मशीन से दो बार मतदाता पर्चियां निकालकर बताई गई।  एक पत्रकार का यह कहना था कि पहली बार में कमल क्यौं निकला। हमने उन्हें बताया कि रेंडम आधार पर पहली बार में कोई भी चुनाव चिन्ह निकल सकता है। इस मशीन के बारे में गलत प्रचार करने पर जेल भेजने का प्रावधान है। मैने यही मीडिया को बताया था। पूरे मामले की रिपोर्ट भारत निर्वाचन आयोग को भेज दी है। मध्यप्रदेश का ईवीएम मशीन वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। इसके बाद राष्ट्रीय  स्तर पर भी ईवीएम की निष्पक्षता पर सवाल उठाए जा रहे हैं। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया कि ‘बटन कोई भी दबाओ, वोट कमल को पड़ेगा...पर्ची में कुछ भी आए, प्रेस में नहीं आना चाहिए... नहीं तो पत्रकार को थाने में बिठा देंगे। लोकतंत्र खत्म।’ वहीं पत्रकार एक्टिविस्ट आनंद राय ने ट्वीट किया कि ‘मुख्य निर्वाचन अधिकारी सलीना सिंह द्वारा ईवीएम और वीवीपीएटी डिमॉस्ट्रेशन ने भाजपा की पोल खोल दी’। वहीं पत्रकार आशुतोष मिश्रा ने ट्वीट किया ‘ईवीएम में फ्रॉड का पहला और बड़ा सबूत खुद एमपी की मुख्य चुनाव अधिकारी ने दे दिया’।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

दुराचारियों को मृत्यु दण्ड

पुलिस की सेवा समाज के लिए जिन्दगी देना ,मुख्यमंत्री  चौहान पुलिस दीक्षांत समारोह में   मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बालिकाओं के साथ दुराचार करने वाले को मृत्युदण्ड देने का विधेयक विधानसभा के आगामी मानसून सत्र में प्रस्तुत किया जाएगा। पारित होने के बाद उसे राष्ट्रपति को भेजा जाएगा। श्री चौहान आज म.प्र. पुलिस अकादमी में पुलिसकर्मियों के संयुक्त दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में महापौर आलोक शर्मा, अपर मुख्य सचिव गृह  के.के. सिंह, पुलिस महानिदेशक  ऋषि कुमार शुक्ला एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पुलिस की सेवा समाज की सुरक्षा का संकल्प हैं। पुलिस सेवा को स्वीकारना देश और समाज के लिए अपनी जिन्दगी को सौंपना है। देश-प्रदेश के विकास की पहली शर्त है कि कानून और व्यवस्था बेहतर हो। यह जिम्मेदारी पुलिस के कंधों पर है। पुलिस की सेवा जनता की सेवा के लिए है। यह जरूरी है कि पुलिस का व्यवहार जनता के लिए फूल सा कोमल, अपराधियों के लिए वज्र सा कठोर हो। मुख्यमंत्री ने नवदीक्षित पुलिसकर्मियों से कहा कि पुलिस उनकी दूसरी माता है। उसका मान-सम्मान रखना उनका परम कर्त्तव्य है। उसकी लाज बनाए रखने के लिए जरूरी है कि उसकी छवि धूमिल नहीं हो। पुलिस को भ्रमित करने की कोशिशें भी होती हैं, उनसे सावधान सजग और सतर्क रहें। थानों की छवि ऐसी हो कि जनता को वहाँ पर राहत, सुरक्षा और सुकून मिलें। जनता को थाने में आने में झिझक नहीं हो। अपराधी आस-पास फटकने में भी घबराएं। अपराधियों को किसी भी स्थिति में नहीं छोड़ना है। वे देश-समाज के दुश्मन हैं, माफी के योग्य नहीं हैं। पुलिस की आवश्यकताओं को पूरा करने में सरकार का पूरा सहयोग है। पुलिस के 30 हजार नए पद स्वीकृत किए गए हैं। कुल 25 हजार नए पुलिस आवास बनवाये जा रहे हैं। सी.सी.टी.वी. कैमरे और अन्य सुविधाएँ भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को शांति का टापू बनाने का श्रेय पुलिस को है। उसे जब भी जो काम सौंपा गया, सफलतापूर्वक किया है। ट्रेन ब्लास्ट के अपराधियों को मात्र तीन घंटे के भीतर पकड़ने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि साहस, शौर्य, कर्त्तव्यनिष्ठा और पराक्रम में प्रदेश की बेटियाँ भी कम नहीं है। इसीलिए पुलिस के एक तिहाई पद उनके लिए आरक्षित कर दिये हैं। उन्होंने कहा कि किसी से डरकर आत्महत्या सभ्य समाज के लिए कलंक है। इसलिए आपराधिक तत्वों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाये। वातावरण ऐसा बनाए कि महिलाएँ कभी भी कहीं भी स्वतंत्र रूप से विचरण कर सके। उन्होंने पुलिस अकादमी, प्रशिक्षण और प्रशिक्षकों की सराहना करते हुए, उन्हें बधाई दी। मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी के निदेशक श्री सुशोभन बनर्जी ने बताया कि पहली बार पुलिस अकादमियों का संयुक्त दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया है। इस 89वें दीक्षांत समारोह में कुल 633 पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री ने विभाग में शामिल करने की औपचारिकता पूर्ण की। इनमें सूबेदार, उप निरीक्षक, उप निरीक्षक वि.स.ब.ल. और उप निरीक्षक विशेष शाखा शामिल हैं। इनमें 478 पुरूष एवं 155 महिला पुलिसकर्मी है। प्रारम्भ में मुख्यमंत्री ने परेड का निरीक्षण किया। सलामी ली। कार्यक्रम के अंत में अकादमी की स्मारिका का विमोचन किया। पासआउट पुलिसकर्मियों से परिचय प्राप्त किया।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

शिवराज अजमेर शरीफ

  हजरत ख्वाजा गरीब नवाज रहमत रहमतउल्लाह अलेह अजमेर के 805 वें उर्स मुबारक मौके पर आज यहाँ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अजमेर शरीफ के लिये चादर रवाना की। उन्होंने उर्स शरीफ में आने वाले सभी जायरीनों को मुबारकबाद दी। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्ययक वित्त विकास निगम के उपाध्यक्ष श्री एस. के. मुद्दीन को श्री चौहान ने चादर सौंपी। वे जायरीनों के साथ चादर लेकर अजमेर शरीफ रवाना होंगे। इस अवसर पर श्री शाहरूख मुद्दीन अध्यक्ष सर्वधर्म युवा शक्ति, श्री अलीम कुरैशी, हारून जावेद सौदागर मुशर्रफ खान उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

रेत माफिया फायरिंग व पथराव

मुरैना में चंबल के बरबासिन घाट पर रेत के अवैध उत्खनन को रोकने गए टास्क फोर्स व रेत चोरों के बीच फायरिंग व पथराव हुआ। हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ। टास्क फोर्स ने कार्रवाई के दौरान दो ट्रैक्टर ट्रॉली व एक जेसीबी को जब्त कर लिया, लेकिन जेसीबी और एक ट्रैक्टर को रेत माफिया ऐसी जगह फंसा कर गए थे कि पुलिस उन्हें निकाल नहीं पाई और सिर्फ एक ट्रैक्टर को जब्त कर वापस आ गई। चंबल से रेत के अवैध उत्खनन को रोकने के लिए बनाया गया टास्क फोर्स रविवार को नईदुनिया में प्रकाशित खबर के बाद सुबह सात बजे रेत के अवैध उत्खनन को रोकने के लिए बरबासिन के घाट पर पहुंचा। हालांकि रेत माफिया को पहले ही कार्रवाई की सूचना मिल गई थी। इसलिए अधिकतर रेत चोर ट्रैक्टर व जेसीबी लेकर गायब हो चुके थे। लेकिन कार्रवाई के दौरान बरबासिन व खांडोली के बीच में टास्क फोर्स ने दो ट्रैक्टर व एक जेसीबी को पकड़ लिया। जब पुलिस जेसीबी को जब्त करने की कार्रवाई कर रही थी तो रेत माफिया ने एक फायर किया। जवाब में पुलिस ने दो फायर कर दिए। इसके बाद रेत चोर जेसीबी व ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकले। लेकिन माफिया ने एक ट्रैक्टर और जेसीबी को घाट पर ऐसे फंसाकर खड़ा दिया कि घंटों की मशक्कत के बाद भी पुलिस को मौके पर छोड़कर वापस आना पड़ा।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

एनसीसी होगा अतिरिक्त विषय

मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) एनसीसी के ए-सर्टिफिकेट को हाईस्कूल और बी-सर्टिफिकेट को हायर सेकंडरी में अतिरिक्त विषय के रूप में शामिल कर रही है। ये व्यवस्था इसी सत्र से लागू हो रही है। इसकी परीक्षा सेना के लोग लेंगे। ये ग्रेड के रूप में विद्यार्थी की अंकसूची में भी अंकित होगा। वहीं बोर्ड ने दोनों परीक्षाओं का रिजल्ट 15 मई तक घोषित करने का दावा किया है। बोर्ड के अध्यक्ष एसआर मोहंती ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में बोर्ड की कई उपलब्धियां गिनाईं और भविष्य की कार्ययोजना बताई। उन्होंने कहा कि अब तक एनसीसी कैडेट्स को ए, बी, सी सर्टिफिकेट दिया जाता था, जिसका अंक सूची में उल्लेख नहीं होता था। बोर्ड अब इसे अंकसूची से जोड़ रहा है। ए सर्टिफिकेट हाईस्कूल और बी सर्टिफिकेट हायर सेकंडरी की अंकसूची में दर्ज होगा। मोहंती ने बताया कि भिंड में नकल पर नकेल कसने से छह हजार परीक्षार्थी कम हो गए हैं। वहीं, इस साल कहीं से भी सामूहिक नकल करवाने की शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। बोर्ड अपने तीनों (भोपाल, जावरा और रीवा) मॉडल स्कूलों को नया स्वरूप देने जा रहा है। भोपाल से इसकी शुरूआत हो चुकी है। ई-लाइब्रेरी, लैब के बाद इन स्कूलों में स्मार्ट क्लास शुरू की जा रही है। भोपाल में एक क्लास तैयार भी कर ली गई है, जिसमें प्रोजेक्टर व एसी लगाए गए हैं। यहां बच्चों को ऐसे विषय समझाए जाएंगे, जो बगैर वीडियो के समझना मुश्किल हैं। बोर्ड परिसर स्थित रेस्ट हाउस को 2.44 करोड़ रुपए से संवारा जा रहा है। इसमें शहर के ए-क्लास होटल जैसी सुविधाएं रहेंगी। सामने का लॉन और डोरमेट्री में भी काम होंगे। बोर्ड खर्च के अनुपात में इसका किराया भी बढ़ाएगा और बोर्ड सदस्यों को छोड़कर किसी को किराए में छूट भी नहीं दी जाएगी। बोर्ड दो माह बाद आने वाली अंकसूचियों पर नया क्यूआर कोड छाप रहा है। इसे बारकोड स्केनर से स्केन करने पर विद्यार्थी कहीं भी अपनी अंकसूची निकाल सकेंगे। ये मोबाइल से भी संभव होगा। मोहंती ने बताया कि इससे विद्यार्थी मौके पर ही अंकसूची का सत्यापन करा देंगे। यही नहीं, पुरानी अंकसूचियों के सत्यापन की व्यवस्था भी सुधारी जा रही है। अब 15 दिन में सत्यापन कर रिपोर्ट संबंधित संस्था की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। बोर्ड कॉर्पोरेट लुक में स्वागत सेंटर संवार रहा है। यहां एसी होगा और एलईडी पर आगंतुकों को बोर्ड से संबंधित जानकारियां दी जाएंगी। स्वागत द्वार भी आकर्षक बनाने की तैयारी है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मार्च गर्मी

  भोपाल में मार्च में गर्मी का रिकॉर्ड 21 साल बाद टूटा है।पिछले 24घंटे में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले 1996 में 29 मार्च को दिन का तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम केंद्र के पूर्व डायरेक्टर और मौसम विशेषज्ञ डीपी दुबे के अनुसार, भोपाल में ऑब्जर्वेटरी की स्थापना 1936 में हुई थी। तब से मार्च में कभी भी दिन का तापमान इतना नहीं रहा।  उधर, भोपाल जिले में सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों का संचालन 1 अप्रैल से अब दोपहर 12 बजे के बाद नहीं होगा। बच्चों को एक्सट्रा क्लासेज, लैब कार्य और कंप्यूटर एजुकेशन या किसी भी प्रकार के एसाइनमेंट के लिए भी दोपहर 12 बजे के बाद नहीं रोका जाएगा। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं। उधर, मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा है। भोपाल संभाग को छोड़कर बाकी प्रदेश में कई स्थानों पर मध्यम से तीव्र लू का प्रभाव रहा। सीधी, टीकमगढ़, शाजापुर, शिवपुरी मुरैना जिलों में रातें गर्म रही। दिन के अधिकतम तापमान और रात के न्यूनतम तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। भोपाल संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक रहे। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में भोपाल जिले में कुछ स्थानों पर लू की चेतावनी दी है।होशंगाबाद में सबसे ज्यादा 42.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जबकि खजुराहो में 42.6 और खरगोन, रतलाम, दमोह व नौगांव में अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज रहा। मौसम केंद्र के पूर्व डायरेक्टर व मौसम विशेषज्ञ डीपी दुबे ने बताया  जिस वजह से तापमान बढ़ा हुआ था, वह अब महाराष्ट्र की तरफ शिफ्ट हो गया है। इस वजह से आने वाले दिनों में तापमान कमी हो सकता है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

पार्किंग महंगी ,हॉस्टल्स का प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ा

हंगामे के बीच नगर निगम भोपाल का बजट पेश हुआ। कोंग्रेस पार्षद स्मार्ट सिटी के मसले पर हंगामा करते रहे। नए नजात के बाद चार घंटे तक नगर निगम के पार्किंग स्थल पर कार पार्क करने पर अब आपको 20 रुपए देना होंगे, अब तक यह राशि केवल 5 रुपए थी। स्मार्ट पार्किंग लागू होने की प्रत्याशा में पार्किंग शुल्क बढ़ा दिया गया है। नगर निगम के आगामी वित्त वर्ष के बजट में हॉस्टल और कोचिंग इंस्टीट्यूट का प्राॅपर्टी टैक्स भी बढ़ा दिया गया है।  इसके अलावा मैरिज गार्डन, शादी हॉल आदि को प्रॉपर्टी टैक्स में छूट दे दी गई है। पिछले बजट में शादी हॉल और मैरिज गार्डन के लिए अलग-अलग दर तय की गईं थीं। अब इनकी खुली भूमि और पार्किंग के लिए आरक्षित भूमि के लिए भी अलग-अलग रेट तय किए गए हैं। महापौर आलोक शर्मा ने गुरुवार को नगर निगम परिषद बैठक में बजट पेश किया। बजट में मोटे तौर पर कोई नई घोषणा नहीं की गई है। पूर्व से घोषित विकास कार्यों के लिए बजट में प्रावधान किए गए हैं। पिछले बार जिन होस्टलों को आवासीय श्रेणी में रखा गया था उनके लिए अलग श्रेणी बना दी गई है। इसके साथ ही कोचिंग इंस्टीट्यूट के लिए भी एक श्रेणी बना दी गई है अब तक कोचिंग इंस्टीट्यूट को लेकर स्थिति साफ नहीं थी। हालांकि इन्हें शिक्षा उपकर और नगरीय विकास उपकर से मुक्त कर दिया गया है।  नेता प्रतिपक्ष मो सगीर ने निगम द्वारा लिए जा रहे लोन के मुद्दे पर कहा कि बजट असंवैधानिक है। सगीर का इतना कहना था कि हंगामा शुरू हो गया। एमआईसी सदस्य कृष्णमोहन सोनी, केवल मिश्रा आदि ने सगीर के वक्तव्य पर आपत्ति की। इसके बाद अध्यक्ष ने बहुमत से बजट पारित करने की घोषणा कर दी।  इस बजट के बाद अब 6000 रु  बड़े पेड़ों की कटाई और 3000 रुपए छोटे पेड़ों की कटाई के लिए वसूलेगा निगम। इससे पहले 1500 रुपए प्रति पेड़ कटाई वसूलता था नगर निगम।  अप्रैल से अगस्त तक संपत्ति कर और जल दर जमा करने पर निगम 6% छूट देता रहा है। अब लैपटॉप, एलईडी टीवी, एक्टिवा व वार्ड स्तर पर स्मार्ट फोन जीतने का भी मौका है।  सबसे ज्यादा बजट गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के लिए  गोविंदपुरा के लिए सर्वाधिक 10 करोड़ 15 लाख का प्रावधान है। हुजूर- 6.25 करोड़, मध्य- 8.16 करोड़, दक्षिण-पश्चिम- 5.77 करोड़, नरेला- 7.38 करोड़, उत्तर-5. 32 करोड़ रुपए।  हाईकोर्ट के स्टे का हवाला-बजट पेश होने से पहले स्मार्ट रोड और स्मार्ट सिटी के मुद्दे पर कांग्रेस पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। शबिस्ता ने बताया कि स्मार्ट रोड निर्माण के खिलाफ अरेबियन कॉटेज के मालिकों को हाईकोर्ट ने स्टे दे दिया है। शबिस्ता ने दावा किया है कि शेष भूमि पर पहले से स्टे है। हंगामे में बजट के अतिरिक्त शेष प्रस्ताव बिना चर्चा के ही पास हो गए। विपक्ष ने राष्ट्रगान करके बैठक समाप्त करने की कोशिश की। इस पर सत्ता पक्ष ने आसंदी को घेर लिया। परिषद अध्यक्ष सुरजीत सिंह चौहान ने इसकी न्यायिक जांच कराने की बात कही है।  महापौर आलोक शर्मा ने कहा कि निगम के बजट पर नियंत्रण जरूरी है। मुझे पता है कि घर में फाइलें बन जाती हैं। इसको रोकने के लिए एक कंट्रोल रूम बनेगा।  मेयर आलोक शर्मा ने 42.97 करोड़ रुपए के घाटे का बजट पेश किया । 1739 करोड़ रुपए का बजट पारित हुआ इस बार नगर निगम का।  स्मार्ट सिटी एरिया में 800 करोड़ रुपए से 3240 सरकारी मकान। प्लेटिनम प्लाजा से जवाहर चौक तक 2.5 किमी की आधुनिक बोलेवर्ड स्ट्रीट। बोर्ड ऑफिस चौराहा से ज्योति टॉकीज तक स्मार्ट स्ट्रीट । मनुआभान टेकरी पर 20 करोड़ की लागत से भारत माता मंदिर का निर्माण होगा। ट्रैफिक जाम से राहत के लिए भोपाल टॉकीज से नादरा बस स्टैंड पर ग्रेड सेपरेटर। जवाहर चौक से स्मार्ट रोड तक फ्लाईओवर डीबी मॉल के सामने उमंग उद्यान  चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए महापौर बीमारी सहायता निधि मेयर कर्मचारी बीमा योजना     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

कौशल्या योजना

हर साल 2 लाख महिलाएँ होंगी प्रशिक्षित   मध्यप्रदेश में महिलाओं को रोजगार अवसर बढ़ाने के लिए आगामी वित्त वर्ष से कौशल्या योजना लागू की जा रही है। योजना में हर साल 2 लाख महिलाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  दीपक जोशी ने बताया है कि योजना में औपचारिक शिक्षा प्रणाली को छोड़ चुकी महिलाएँ, ऐसी कामगार महिलाएँ जो अपने अनौपचारिक कौशल का प्रमाणीकरण करवाना चाहती हैं और ऐसी कामगार महिलाएँ जो अपने कौशल को बढ़ाना चाहती हैं, को प्राथमिकता दी जायेगी। नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्र की महिलाओं को आवासीय प्रशिक्षण दिया जायेगा। महिलाओं को परिधान एवं गृह सज्जा, आटो मोबाइल्स, सौंदर्य प्रसाधन, केपिटल गुड्स, निर्माण, घरेलू काम-काज, इलेक्ट्रॉनिक्स और हाईवेयर, फूड प्रोसेसिंग, हेल्थ केयर, रिटेल, आई.टी. सुरक्षा, टेलीकॉम, टूरिज्म एण्ड हा‍स्पिटेलिटी एवं वित्त सेवा से संबंधित प्रशिक्षण दिलवाया जायेगा। नेशनल स्किल क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क (एनएसक्यूएफ) के आधार पर कौशल दक्षता के स्तर निर्धारित किए गए हैं। ऐसे कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम भी संचालित किये जायेंगे, जिनके लिए रोजगार देने वाले सुनिश्चित रोजगार देने के लिए अनुबंध करेंगे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान

 मोरारी बापू भोपाल में 11 पौधों का रोपण करेंगे  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान आज भोपाल में पूज्य मोरारी बापू वाचित श्री रामकथा महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने 'मानस में विष्णु पर केंद्रित आत्मिक-तात्विक चिंतन' का श्रवण किया। पूज्य मोरारी बापू ने कहा कि भोपाल से प्रस्थान से पहले वे 11 पौधों का रोपण करेंगे। उन्होंने श्रोताओं का आव्हान किया कि रामनवमी पौध-रोपण कर मनायें। रामनवमी के दिन एक पौधे का रोपण अवश्य करें। उन्होंने कहा कि नर्मदा सेवा यात्रा के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद 'सर्वजन-हिताय सर्वजन-सुखाय' सूत्र को विस्तारित किया है। उसे सर्वभूत-हिताय, सर्वभूत-सुखाय, सर्वभूत-प्रियाय: कर दिया है। प्रकृति में केवल जन ही नहीं, धरती, नदी, आकाश आदि भी है। सबके हित, सुख की कामना की जानी चाहिए। उनसे प्रेम करना चाहिए। पूज्य मोरारी बापू ने कहा कि नदी का भी व्यक्त्वि है। हमें उसके सुख और हित की चिंता करने के साथ ही उससे प्रेम भी करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नर्मदा नदी से भी प्रेम करें। ऐसा पूजा-पाठ और कार्य नहीं करे जिससे नदी प्रदूषित हो। उन्होंने अपील की है कि नर्मदा में शव प्रवाहित नहीं करें। देश और प्रांत को हरा-भरा बनाने में प्रत्येक व्यक्ति योगदान करें। उन्होंने बताया कि प्रदेश में नर्मदा तट पर आगामी 2 जुलाई को करोड़ों पौधों का रोपण हो रहा है। मध्यप्रदेश और भोपाल हिन्दुस्तान का हृदय है। इसे अधिक से अधिक हरा-भरा बनाया जाये। रामकथा महोत्सव में पूज्य मोरारी बापू ने 'मानस में विष्णु पर केन्द्रित आत्मिक-तात्विक चिंतन' के दौरान गुरू को ही दशावतार बताया। उन्होंने कहा कि गुरू व्यक्ति नहीं, अस्तित्व है। इसीलिये वह सहानुभूति नहीं, समानभूति वाला बुद्ध पुरुष होता है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

संस्कृत भाषा

स्कूल शिक्षा मंत्री कुँवर विजय शाह ने कहा है कि मध्यप्रदेश में संस्कृत भाषा को रोजगार की भाषा बनाने के ठोस प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि महिलाएँ भी संस्कृत भाषा में कुशल हो इसके लिये भोपाल में शासकीय संस्कृत विद्यालय स्थापित किया जायेगा। इसकी क्षमता 360 सीट की होगी। कुंवर विजय शाह आज राज्य स्तरीय संस्कृत सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री श्री कैलाश जोशी मौजूद थे। स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि शासकीय संस्कृत विद्यालय श्रेष्ठ तरीके से कार्य करे, इसके लिये विद्यार्थियों और शिक्षकों को देश के श्रेष्ठ संस्कृत संस्थानों में सरकारी खर्चे पर अध्ययन के लिए भेजा जायेगा। उन्होंने कहा कि श्रेष्ठ तरीके से संचालित होने वाले शासकीय संस्कृत विद्यालय को भवन निर्माण के लिये 50 लाख रुपये की राशि उपलब्ध करवाई जायेगी। राशि प्रतिवर्ष दो विद्यालय को उपलब्ध करवाई जायेगी। स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के माध्यम से प्रति वर्ष 20 महिलाओं को शास्त्रों का ज्ञान देकर शासकीय खर्च पर महिला पंडित के रूप में तैयार किया जायेगा। शिक्षा मंत्री कुँवर विजय शाह ने कहा कि अब प्रति वर्ष शासकीय विद्यालयों में हिन्दू नव वर्ष गुड़ी पड़वा नववर्ष के रूप में मनाया जायेगा। विद्यार्थियों को इसके महत्व के बारे में जानकारी दी जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ज्योतिष, वास्तु और योग के डिप्लोमा कोर्स भी शुरू किये जायेंगे। श्री कैलाश जोशी ने कहा कि भारत में रामायण के बगैर भारतीय संस्कृति की कल्पना नहीं की जा सकती। इसके लिये जरूरी है कि बच्चों और युवाओं को संस्कृत की शिक्षा दी जाये। यदि देश में संस्कृत और हिन्दी की विदेशी भाषा के मुकाबले उपेक्षा हुई तो भारतीय संस्कृति को खतरे का सामना करना पड़ेगा। अखिल भारतीय महामंत्री संस्कृत भारती श्रीश देवपुजारी ने कहा कि संस्कृत देवभाषा है। अब वक्त की माँग है कि इसे रोजगारोन्मुखी बनाया जाये। सम्मेलन को डॉ. मिथला प्रसाद त्रिपाठी, काशी विश्वविद्यालय के प्रो. भगवत चरण शुक्ल ने भी संबोधित किया। आयुक्त लोक शिक्षण श्री नीरज दुबे ने बताया कि सम्मेलन में विशेषज्ञों के जो सुझाव आयेंगे, उनके अनुरूप संस्कृत के विकास के लिये नीति तैयार की जायेगी। पतंजलि संस्थान के निर्देशक श्री पी.आर. तिवारी ने बताया कि संस्थान के माध्यम से 143 संस्कृत विद्यालयों को मान्यता दी गई है। राज्य स्तरीय सम्मेलन में मॉडल हायर सेकेण्डरी स्कूल टी.टी. नगर के छात्रों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किये।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

कांग्रेस के बीजेपी नेताओं पर गंभीर आरोप

  मध्यप्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता के.के. मिश्रा ने पिछले दो दिनों में रेत माफियाओं द्वारा खरगोन जिले के रूपसिंह गुर्जर, ग्वालियर जिले के डबरा में सत्तार खान और छतरपुर में अवैध उत्खनन रूकवाने की हिम्मत जुटाने वाले किसान कल्लू यादव की हुई हत्याओं को आपराधिक आतंक की पराकाष्ठा बताते हुए गंभीर आरोप लगाया है कि समूचे प्रदेश में रेत माफियाओं को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, ग्वालियर-चंबल संभाग में केंद्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर और अन्य जिलों में इन प्रभावी नेताओं के चहेतों का खुला संरक्षण मिल रहा है। मुख्यमंत्री जहां अपने परिजनों द्वारा पिछले ग्यारह वर्षों में माँ नर्मदा के तटीय क्षेत्रों से किये गये अरबों रूपयों के रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन, संग्रहण और मुनाफाखोरी से ध्यान बांटने के लिए सरकार के खर्च और प्रशासनिक मशीनरी के दुरूपयोग के बाद ‘नर्मदा सेवा यात्रा’ में मस्त हैं, वहीं सरकार के संरक्षण में रेत माफिया हत्याऐं करने में व्यस्त हैं, यह स्थितियां सुखद नहीं कही जा सकती हैं?  श्री मिश्रा ने कहा कि यदि कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद हैं तो राज्य सरकार खुद यह स्पष्ट करे कि प्रदेश में खनिज की खुलेआम लूट राजनैतिक संरक्षण के चलते खनिज माफियाओं द्वारा चलायी जा रही समानांतर सरकार, मुरैना में आईपीएस अधिकारी नरेन्द्र कुमार की हत्या, सीहोर जिले में कलेक्टर पर जीप चढ़ाकर किया गया हत्या का प्रयास, मुख्यमंत्री के गृह नगर बुधनी में पुलिस उपनिरीक्षक सुनील वर्मा व एक अन्य सहायक उपनिरीक्षक रामदत्त की रेत का डम्पर चढ़ाकर की गई हत्या, मुरैना में हाल ही में पुलिस व रेत माफियाओं के बीच लगातार 13 घंटों तक हुई फायरिंग, अन्य जिलों में एसडीएम, तहसीलदार व अन्य अधिकारी/ कर्मचारियों पर माफियाओं द्वारा किये गये प्राणघातक हमले/ हत्याऐं व इन माफियाओं से टकराने वाले अफसरों, आईएएसगण सुनीता त्रिपाठी, विशेष गढ़पाले, सी.व्ही. चक्रवर्ती, सोनिया मीणा, संयुक्त कलेक्टर गिरीश शर्मा, एसडीएम राजेश राठौड़, भोपाल के खनिज अधिकारी एल.एम. गोयल व अन्य अधिकारियों में ए.एस. डबास, नरेन्द्र शर्मा, वासु कनोजिया, धर्मेन्द्रसिंह चौहान आदि के हुए स्थानांतरणों का जिम्मेदार कौन है?  श्री मिश्रा ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से मांग की है कि यदि वे इस माफिया राज से जरा भी चिंतित हों तो शीघ्र ही इस भयावह परिदृश्य को लेकर सर्वदलीय बैठक आमंत्रित कर अपनी कार्यशैली की खुले मन से समीक्षा करें। *उन्होंने अपने उक्त आरोप को पुनः दोहराते हुए कहा है कि नर्मदा के तटीय क्षेत्रों से हो रहे रेत के अवैध उत्खनन, संग्रहण व परिवहन में जहां मुख्यमंत्री का परिवार संलिप्त है, वहीं चंबल, बेतवा, सिंध और इनकी सहायक नदियों में हो रहे अवैध उत्खनन से संबद्ध माफियाओं को केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर का खुला संरक्षण प्राप्त है।* श्री मिश्रा ने मुख्यमंत्री से यह भी जानना चाहा है कि प्रदेश में रेत उत्खनन कर रही कंपनियां शिवा कार्पोरेशन और डिजीयाना में किन परिवारों की अघोषित साझेदारी है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

कवि सम्मेलन

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान हिन्दू नव वर्ष गुडी पड़वा पर भोपाल के  न्यू मार्केट में आयोजित कवि सम्मलेन में शामिल हुए। हिन्दू नव वर्ष पर हर साल सांस्कृतिक आयोजन की श्रृंखला में कर्मश्री संस्था द्वारा पिछले 15 साल से इसका आयोजन किया जा रहा है। कवि सम्मेलन में ख्यातिनाम कवियों ने कविताएँ सुनाई।  श्री चौहान ने कवि सम्मेलन के शुभारंभ के बाद प्रसिद्ध गीतकार श्री संतोष आनंद , कवि श्री सत्यनारायण सत्तन और अन्य कवियों का सम्मान किया। इस अवसर पर कर्मश्री संस्था की ओर से मुख्यमंत्री का नागरिक अभिनन्दन किया गया। न्यू मार्केट व्यापारी संघ ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। फ़ोटोग्राफर श्री गोविन्द चौरासिया ने नर्मदा सेवा यात्रा के छायाचित्र का संग्रह श्री चौहान को भेंट किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत महान राष्ट्र है। इसकी महान सांस्कृतिक परंपराएं हैं। उन्होंने कहा कि भारत सभी विचारों का सम्मान करता है। उन्होंने नर्मदा सेवा यात्रा की चर्चा करते हुए कहा कि नदियों को बचाना जरूरी हो गया है। नदियों को गन्दा करने का काम अंग्रेज कर गए। नए साल में नर्मदा के दोनों किनारों पर पेड़ लगाने का अभियान शुरु होगा। आगामी दो जुलाई को एक साथ  वृक्षारोपण होगा। एक अप्रैल से नर्मदा के तटों की शराब की दुकानें बंद हो जायेंगी। पूरे प्रदेश में शराबबंदी का अभियान चलेगा। उन्होंने नशामुक्त समाज बनाने और बेटियो की रक्षा करने का संकल्प दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियो का अनादर करने वालो को फांसी देने के लिए विधेयक पारित किया जायेगा। इसकी अनुमति के लिए केंद्र को भेजा जाएगा। विधायक श्री रामेश्वर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश का अभूतपूर्व विकास किया है। उन्होंने कहा कि नर्मदा मध्यप्रदेश की पहचान है। मुख्यमंत्री ने नर्मदा और बेटियो को बचाने का संकल्प लिया है। इस अवसर पर विधायक श्री सुरेंद्र नाथ सिंह , भोपाल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री ओम यादव, पूर्व महापौर श्रीमती कृष्णा गौर तथा सभी धर्म के गुरु उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

विद्या भारती मध्य भारत

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि व्यक्तित्व के संपूर्ण विकास के लिए पढ़ने के साथ खेलना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल अत्यंत जरूरी है। श्री चौहान भोपाल में  मुख्यमंत्री निवास में विद्या भारती मध्य भारत प्रांत द्वारा संचालित शिक्षण संस्थाओं की खेल प्रतिभाओं को संबोधित कर रहे थे। श्री चौहान ने कहा कि राष्ट्र के पुनर्निर्माण के प्रकल्पों में सहयोग करना सरकार का कर्त्तव्य है। समाज के ऐसे हर प्रयास को सरकार का सहयोग मिलेगा। विद्याभारती सीमित संसाधनों में भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कारों के निर्माण का कार्य कर रही है। संस्था के प्रयासों में सरकार का पूरा सहयोग रहेगा। स्कूल शिक्षा विभाग के साथ इसकी रूपरेखा तैयार होगी। उन्होंने कहा कि भारत का भविष्य बच्चों में है। उन्होंने मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना की जानकारी देते हुए कहा कि बारहवीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थी इसके पात्र होंगे। उनके पालकों की आय 6 लाख रूपये वार्षिक से अधिक नहीं होना चाहिए। ऐसे विद्यार्थियों का शासकीय, मेडिकल, इंजीनियरिंग, प्रबंधन, विधि और निजी क्षेत्र के चिन्हित इंजीनियरिंग, मेडिकल कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थान में प्रवेश होने पर उनकी फीस राज्य सरकार भरेगी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण समय की जरूरत है। नर्मदा सेवा यात्रा नदी संरक्षण का अनुष्ठान है। आगामी दो जुलाई को नर्मदा के दोनों तट पर पौधरोपण किया जायेगा। इस दिन पौधे लगाकर इस अनुष्ठान में सहयोग के लिए उन्होंने विद्या भारती से अनुरोध किया। श्री चौहान ने चैत्र-नवरात्र और नववर्ष की शुभकामनाएँ दी और कार्यक्रम में मौजूद लोगों का आव्हान किया कि वे बेटियों के मान-सम्मान के प्रति संकल्पित हो। उनके प्रति शुद्ध और पवित्र दृष्टि रखें। बेटियों के प्रति सम्मान के भाव को प्रगट करते हुए उन्होंने बताया कि नर्मदा यात्रा के प्रारम्भ में कन्या के चरण धोकर, उसके जल को मस्तक से लगाते हैं। इससे उनमें नई शक्ति और ऊर्जा भर जाती हैं। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए शिक्षा विभाग में 50 तथा शेष विभाग (वन छोड़कर) में 33 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। श्री चौहान ने स्वच्छता अभियान के प्रति संकल्पित होने का आव्हान किया तथा पदक विजेताओं को शुभकामनाएँ दी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को श्री भागीरथ कुमरावत ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में हिन्दी भाषा की पाठ्य-पुस्तकों की भूमिका पर किया गया शोध-प्रबंध भेंट किया। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री कुँवर विजय शाह ने कहा कि शिक्षकों की विद्यालय में उपस्थिति को सुनिश्चित करने के लिए नियंत्रण प्रकोष्ठ बनाया गया है। इसका दूरभाष क्रमांक सभी एक लाख 18 हजार शासकीय शाला में अंकित रहेगा। शाला में उपस्थित नहीं होने वाले शिक्षक की जानकारी कोई भी प्रकोष्ठ को दे सकेगा। नियंत्रण प्रकोष्ठ मोबाइल फोन के माध्यम से शिक्षक की उपस्थिति की जानकारी लेगा। स्कूल शिक्षा विभाग के कार्यक्रमों में अतिथियों का स्वागत अब फूल-माला और पुष्प-गुच्छ से नहीं बल्कि उनका अभिनंदन पुस्तकें भेंटकर किया जायेगा। विद्या भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गोविन्द प्रसाद शर्मा ने बताया कि विद्यालय के विद्यार्थी सभी बोर्ड की परीक्षाओं में प्रावीण्य-सूची में आए हैं। शिक्षा की गुणवत्ता संस्थान की पहचान है। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव श्री राजेश मिश्रा ने बताया कि दो अप्रैल से एशियन स्कूल गेम्स हॉकी प्रतियोगिता होगी। फेडरेशन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन और खेल प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए विद्या भारती को सम्मानित करेगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री श्रीराम अरावकर भी उपस्थित थे। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के सह सचिव श्री मुक्तेश सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिताओं में विद्या भारती ने देशभर में 180 से अधिक पदक प्राप्त कर कीर्तिमान स्थापित किया है। इसमें मध्यप्रदेश के 16 जिलों ने सहभागिता करते हुए स्वर्ण-17, रजत-28, कांस्य-57 कुल 102 पदक प्राप्त किए है। इस वर्ष 305 छात्र एवं 129 छात्राओं सहित कुल 434 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिताओं में सहभागिता की।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

जयभान सिंह पवैया उज्जैन

जयभान सिंह पवैया उज्जैन में विक्रमोत्सव में  उच्च शिक्षा मंत्री  जयभान सिंह पवैया ने कहा है कि हमारे जीवन को शक्ति इतिहास से मिलती है। इतिहास को पढ़ो, वर्तमान को गढ़ो और आगे बढ़ो। श्री पवैया उज्जैन में विक्रमोत्सव को संबोधित कर रहे थे। श्री पवैया ने कहा कि हिन्दू नव-संवत्सर चैतन्य होकर सूर्य को अर्ध्य देकर मनाया जाता है। ऊर्जा मंत्री श्री पारस जैन ने नववर्ष की शुभकामना देते हुए कहा कि हिन्दू धर्म में गुड़ी पड़वा के रूप में नववर्ष मनाया जाता है। विधायक डॉ. मोहन यादव ने बताया कि सात-दिवसीय विक्रमोत्सव में सिक्कों की प्रदर्शनी, महानाट्य का मंचन, सुगम-संगीत आदि होंगे। इस अवसर पर प्रसिद्ध गायक श्री सुदेश भोंसले को विक्रम सुगम-संगीत अलंकरण प्रदान किया गया। डॉ. भगवतीलाल राजपुरोहित द्वारा रचित ग्रंथ श्री विशाला का लोकार्पण किया गया। अलंकरण के पहले श्री भोंसले क्षिप्रा नदी में नाव में सवार होकर भजन गाते हुए मंच पर पहुँचे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

श्रीराम कथा से मोरारी बापू

मुख्यमंत्री  चौहान शुभारंभ सत्र में हुए शामिल   मानस मर्मज्ञ मोरारी बापू के श्रीमुख से भोपाल में  श्रीराम कथा महोत्सव का शुभारम्भ हुआ। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान शुभारम्भ सत्र में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पूज्य मोरारी बापू श्री राम कथा के माध्यम से समाज को जीवन और सत्य का मार्ग दिखा रहे हैं। उन्होंने गुरु और शिष्य संवाद का सन्दर्भ देते हुए कहा कि जब अंधकार और निराशा आती है, तो आत्मा का प्रकाश ही साथ देता है। इस अवसर पर समाजसेवी श्री रमेश चंद्र अग्रवाल और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

नर्मदा नदी और पर्यावरण संरक्षण

मुख्यमंत्री  चौहान ने जन-संवाद कार्यक्रम को किया संबोधित  मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि हमारे संतों ने मानव जीवन का लक्ष्य परमात्मा की प्राप्ति और लोक-कल्याण को बताया है। उन्होंने बताया कि ईश्वर को पाने के तीन रास्ते हैं। इसमें एक रास्ता ज्ञान मार्ग का, दूसरा भक्ति का और तीसरा रास्ता कर्म मार्ग का है। मैंने कर्म मार्ग अपनाकर लोक-कल्याण का संकल्प लिया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज नर्मदा सेवा यात्रा में रायसेन जिले के भारकच्छ में जन-संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपना कर्म पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करना चाहिये। वही उसके सुखद भविष्य और परलोक सुधार का मार्ग सशक्त करेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री होने के नाते मेरा काम केवल प्रदेश का विकास करना ही नहीं है, बल्कि अपनी संस्कृति, परम्परा, धरोहरों और पर्यावरण का संरक्षण करना भी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जब मैं अमरकंटक गया था, तब वहाँ नर्मदा में बूँद-बूँद पानी रिसते देखकर मन में यह विचार आया कि माँ नर्मदा का संरक्षण करना होगा। उन्होंने कहा कि समय रहते हम नहीं जागे तो हमारी नदियाँ और हरियाली नष्ट हो जायेगी। हमें इन्हें भविष्य के लिये बचाना होगा। उन्होंने कहा कि बेतवा और ताप्ती नदियों के पास वनों की अँधाधुँध कटाई के कारण इनमें भी बहने वाला पानी कम हुआ है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नर्मदा संरक्षण का कार्य जन-भागीदारी से किया जायेगा। जन-सामान्य को जागरूक करने के लिये नर्मदा सेवा यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि नर्मदा नदी में पानी के बहाव को बढ़ाने के लिये नदी के दोनों तटों पर बड़ी संख्या में पेड़ लगाने होंगे। उन्होंने कहा कि 11 दिसम्बर से अमरकंटक से प्रारंभ हुई नर्मदा सेवा यात्रा को व्यापक जन-समर्थन मिल रहा है और इस यात्रा ने बड़े आंदोलन का रूप ले लिया है। आज नर्मदा यात्रा की चर्चा न केवल देश में हो रही है, बल्कि दुनिया के अनेक देशों में इसकी चर्चा हो रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि नर्मदा आंदोलन को समाज के प्रत्येक धर्मगुरु का समर्थन मिला है। सभी धर्मगुरु का मत है कि आगे आने वाली पीढ़ी को यदि हमें नदियाँ सुरक्षित देनी है तो हमें इन्हें साफ रखना होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नर्मदा सेवा यात्रा में किसानों के हितों का भी ख्याल रखा गया है। किसानों को अपनी निजी भूमि पर फलदार पेड़ लगाने के लिये 3 वर्ष तक 20 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर राशि अनुदान के रूप में दी जायेगी। उन्होंने बेटी बचाओ की चर्चा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने महिलाओं के हितों में प्रभावी निर्णय लिये हैं। महिलाओं को सरकारी नौकरी में 50 प्रतिशत और पुलिस सेवा में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। जन-संवाद कार्यक्रम को साध्वी प्रज्ञा भारती, श्रीलंका बौद्ध सोसायटी के विमल तिस्स, विधायक श्री रामकिशन पटेल ने भी संबोधित किया। जन-संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

नमामि देवि नर्मदे-सेवा यात्रा

नमामि देवि नर्मदे - सेवा यात्रा आज सुबह ग्राम जैत से रवाना होकर नजदीक के गाँव नांदनेर पहुँची। यात्रा के 101वें दिन नांदनेर में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान यात्रा में शामिल हुए। नांदनेर में जन-संवाद में श्री चौहान ने कहा कि समाज में महिलाओं एवं बालिकाओं को आगे बढ़ने के लिये हर संभव अवसर उपलब्ध करवाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को नौकरियों और स्थानीय निर्वाचन में आरक्षण देकर उन्हें आत्म-निर्भर बनाने में मदद की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नर्मदा सेवा यात्रा का मूल उद्धेश्य जल एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता लाना है। साथ ही नशे से होने वाले दुष्प्रभाव और स्वच्छता के प्रति जन-जागरण और बेटियों के सम्मान को बनाये रखने के लिये नर्मदा सेवा यात्रा प्रारंभ की गई। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नर्मदा नदी के दोनों तटों पर सघन वृक्षारोपण करवाया जायेगा। दोनों तट से 5-5 किलोमीटर क्षेत्र में शराब की दुकान आगामी 1 अप्रैल से बंद हो जायेगी। नर्मदा तट पर बसे शहरों में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाकर गंदे पानी को नर्मदा में मिलने से रोकने की व्यवस्था की जायेगी। नर्मदा सेवा यात्रा का सीहोर जिले के ग्राम कुसुमखेड़ा एवं बम्हौरी में भी आगमन हुआ। स्थानीय ग्रामीणों ने यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मध्प्रदेश वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह राजपूत, वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री गुरूप्रसाद शर्मा, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री शिव चौबे, मार्कफेड के अध्यक्ष श्री रमाकांत भार्गव, साध्वी सुश्री प्रज्ञा भारती और विधायक श्री विजयपाल सिंह भी उपस्थित थे। इसके पहले जैत में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने एक बैठक में नर्मदा सेवा यात्रा के ग्राम जैत आगमन के दौरान सफल कार्यक्रम के लिये विभिन्न विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी नर्मदा सेवा यात्रा के प्रमुख उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिये सभी अधिकारी-कर्मचारियों को सतत प्रयास करने होंगे। उन्होंने जैत सहित अन्य ग्रामों में नर्मदा सेवा यात्रा की सफलता के लिये जन-प्रतिनिधियों और संतों का आभार प्रकट किया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

कांग्रेस अध्यक्ष पीसी शर्मा

  भोपाल में पॉलिटेक्निक से डिपो चौराहे तक बनने वाली स्मार्ट रोड को लेकर पिछले तीन दिन से चल रहा विवाद अब पॉलिटिकल ड्रामे मे बदल गया है। अब यहां कांगे्रस और भाजपा में सीधे बयानबाजी हो रही है। कांगे्रस नेताओं पर एफआईआर होने के बाद यह नेता अब और तैयारी के साथ विरोध में जुट गए हैं। उधर भाजपा ने इसे सिर्फ कांगे्रस की सिर्फ विकास विरोधी राजनीति बताया है। गौरतलब है कि पॉलिटेक्निक से डिपो चौराहे तक 29 करोड की लागत से यह स्मार्ट रोड बनाई जा रही है। जिसमें कुछ मकान, दुकान टूट रही हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष पीसी शर्मा ने कहा कि यह कार्यवाही परेशान करने के लिए की जा रही है। जो शेड इन्हें रहने के लिए दिए गए हैं, उनमें जानवर तक नहीं रह सकते कांग्रेस अब भाजपा द्वारा किए जा रहे इस अन्याय को चुपचाप नहीं सह सकती है। जिला भाजपा अध्यक्ष और महापौर आलोक शर्मा ने शहरवासियों और नगर निगम की बड़ी मेहनत के बाद भोपाल स्मार्ट सिटी में शामिल हुआ है। लेकिन कांगे्रस के लोग विकास कार्य में रोड़ा बन रहे हैं। कहीं भी काम कराओ, यह विरोध के लिए आ जाते हैं। कांगे्रस पार्षद शाविस्ता जकी सहित अन्य कुछ कांगे्रसियों की जल्दी ही गिरफ्तारी होगी। इन पर आरोप है कि सोमवार को जब नगर निगम कर्मचारी यहां सर्वे के लिए गए थे तो इन्होेंने उनसे मारपीट की। इस शिकायत के बाद इनके खिलाफ एफआईआर की गई है। इस संबंध में एएसपी राजेश सिंह भदौरिया का कहना है कि पार्षद और उनके पति सहित अन्य लोगों पर केस दर्ज किया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जाएगी। आज की कार्रवाई शांतीपूर्ण तरीके से चल रही है। उधर इस संबंध में पार्षद जकी का कहना है कि भाजपा जानबूझकर गरीबों को उजाड़ रही है। 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मुरारी बापू

प्रदेश में नशामुक्ति का आंदोलन चलेगा : चौहान यात्रा के 100वें दिन ग्राम जैत में जन-संवाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में नशामुक्ति का आंदोलन चलेगा। इसके प्रथम चरण में नर्मदा नदी के दोनों तटों पर पाँच-पाँच किलोमीटर की शराब की दुकानें आगामी एक अप्रैल से बंद कर दी जायेगी। उन्होंने कहा कि नदियाँ बचेंगी तो मानव सभ्यता और संस्कृति बचेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज नर्मदा सेवा यात्रा के 100 वें दिन ग्राम जैत में आयोजित जन-संवाद को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में राष्ट्र संत श्री मुरारी बापू और संत श्री कमल किशोर नागर विशेष रूप से उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आगामी दो जुलाई को अमरकंटक से बड़वानी तक नर्मदा के तट पर लाखों लोग करोड़ों पेड़ लगायेंगे। नर्मदा मध्यप्रदेश की जीवनदायिनी है। यह मध्यप्रदेश की समृद्धि का आधार है। प्रदेश के दर्जनों शहरों को पेयजल उपलब्ध कराती है। इसकी कृपा से मध्यप्रदेश को चार बार कृषि कर्मण अवार्ड मिला है। यह प्रदेश को सिंचाई के लिए जल और बिजली उपलब्ध कराती है। नर्मदा सेवा यात्रा नर्मदा को बचाने और उसका कर्ज उतारने की यात्रा है। उन्होंने कहा कि नर्मदा के दोनों तटों के शहरों में ट्रीटमेंट प्लांट बनाये जाएंगे। उन्होंने संकल्प दिलाया कि नर्मदा के तटों पर पेड़ लगायें, इसके किनारे के गाँवों में हर घर में शौचालय बनायें, पूजन-सामग्री पूजन कुण्ड में डालें। नर्मदा के किनारे चेंजिंग रूम और मुक्तिधाम बनाये जायें। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों के साथ दुराचार करने वालों को फाँसी की सजा देने का कानून बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि बेटियों को बचायें, हर बच्चे को स्कूल भेंजे। उन्होंने कहा कि नर्मदा के लिये नर्मदा कोष की स्थापना की जायेगी। इस कोष की शुरूआत में संत मुरारी बापू ने 11 हजार रूपये का योगदान दिया। संत कमल किशोर नागर ने ओंकारेश्वर के नर्मदा घाटों के जीर्णोद्धार के लिये एक करोड़ एक लाख रूपये की राशि देने की घोषणा की। राष्ट्र संत श्री मुरारी बापू ने कहा कि नदियों, वृक्षों और पहाड़ों को प्रेम करें क्योंकि जिससे हम प्रेम करेंगे उसे प्रदूषित नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान एक अनुष्ठान के रूप में शासन चला रहे हैं। अनुष्ठान के रूप में शासन से अद्भुत परिणाम मिलते हैं। ऐसा मानव होना चाहिए जो सर्वभूतों के कल्याण में रत हो। सबके कल्याण का संकल्प लें। सरकार के साथ जन-जन जुड़े। स्वच्छता अभियान से जुड़ें। मुरारी बापू ने प्रदेश सरकार को आगामी एक अप्रैल से नर्मदा तट की शराब की दुकानें बंद करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि वे स्वयं पाँच पेड़ लगायेंगे। संत श्री कमल किशोर नागर ने कहा कि माँ नर्मदा का जल भगवान महादेव के शरीर से निकला हुआ परम तत्व है। नदी के इस पवित्र जल को पूजन सामग्री एवं गंदगी डालकर गंदा नहीं करें। नर्मदा का प्रवाह अगर कमजोर हुआ, तो भावी पीढ़ियाँ प्रभावित होंगी। उन्होंने बेटियों के मान-सम्मान की रक्षा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अच्छे कार्य को सदैव प्रोत्साहित और बुरे कार्य को हतोत्साहित करना चाहिए। यूनिसेफ के भारत प्रमुख श्री ल्यूस जार्ज ने कहा कि नर्मदा सेवा यात्रा विश्व का अनूठा अभियान है। जिसमें नदी के संरक्षण के लिए समाज और सरकार मिलकर काम कर रहे हैं। सिक्ख धर्मगुरू श्री ज्ञानी दिलीप सिंह ने कहा कि पानी जीवन है। नर्मदा सेवा यात्रा जीवन को बचाने का अभियान है। भोपाल शहर काजी ने कहा कि सभी धर्मों में पानी को साफ रखने और पेड़ लगाने की बात कही गयी है। पूरे देश में यह अभियान चलना चाहिए इससे आने वाली पीढ़ियों को फायदा होगा। स्वागत भाषण मुख्यमंत्री के पुत्र श्री कार्तिकेय ने दिया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीताशरण शर्मा, वन मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार, जल संसाधन एवं जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, श्रम मंत्री श्री अंतर सिंह आर्य, सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान, यूनिसेफ के प्रदेश प्रमुख श्री माइकल जूमा, प्रदेश भाजपा के संगठन मंत्री श्री सुहास भगत, स्वामी कापरी, संत श्री अखिलेश्वरानन्द जी सहित साधु-संतगण, मुख्यमंत्री की पत्नी श्रीमती साधना सिंह और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने अपने ग्राम जैत में नर्मदा सेवा यात्रा की अगवानी की नर्मदा सेवा यात्रा का आज ग्राम जैत आगमन पर भारी उत्साह से स्वागत किया गया। यात्रा के स्वागत के लिये ग्रामीणों ने ग्राम जैत में जगह-जगह स्वागत द्वार बनायें। मुख्यमंत्री श्री चौहान एवं श्रीमती साधना सिंह ने ग्रामीणों के साथ यात्रा की अगवानी की। श्री चौहान यात्रा का ध्वज लेकर और श्रीमती साधना सिंह सिर पर कलश लेकर यात्रा के साथ चलें। मुख्यमंत्री ने सपत्निक कन्या-पूजन और संतों का सम्मान किया। यात्रा के पहुँचने पर ग्रामीणों ने भारी उत्साह-उमंग, आस्था और श्रद्धाभाव के साथ बैण्ड बाजा और महिलाओं ने सिर पर कलश लिए यात्रियों का स्वागत किया। यात्रा में बच्चे, बुजुर्ग, महिलाओं सहित हर वर्ग के लोग शामिल हुए। यात्रा में हुए हर-हर नर्मदे के उद्घोष से आसमान गूँज उठा। यहाँ पर यात्रा में विभिन्न जिलों से उपयात्रा के रूप में आये हुए लोग भी शामिल हुए। इसके बाद माँ नर्मदा की भव्य महाआरती की गई। इस मौके पर प्रसिद्ध गायिका अनुराधा पौडवाल और गायक श्री कैलाश खेर ने अपनी मनभावन प्रस्तुति भी दी।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

vivek oberoy narmda yatra

मुख्यमंत्री चौहान ग्राम सुडानिया के जन-संवाद कार्यक्रम में   नर्मदा की अविरल धारा सघन वनों पर निर्भर नर्मदा तट के दोनों किनारों पर जितने सघन वन होंगे, उतना ही तेज प्रवाह नर्मदा का रहेगा। मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने यह बात सुडानिया में जन-संवाद कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा अंधाधुंध वनों के दोहन के कारण प्रदेश की तवा और बेतवा जैसी नदियाँ सूख गयी हैं। इन नदियों में केवल वर्षा ऋतु में ही पानी दिखाई देता है। नर्मदा के साथ इन नदियों के संरक्षण का काम भी शुरू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि वर्षा भले ही अच्छी हो, लेकिन वर्षा जल को सहेज कर रखने के प्रयास करने होंगे। लोगों को जल साक्षरता के लिये प्रेरित करना होगा जल और जल की स्वच्छता तभी संभव है जब हमारे मन में जल के प्रति प्रेम और सम्मान का भाव पैदा होगा। मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा हमने जल सुरक्षा के लिए हमारे पूर्वजों द्वारा किये गये प्रयासों पर पानी फेर दिया है। तालाब और कुँओं को पाट दिया है। तात्कालिक स्वार्थों के कारण पृथ्वी पर उपलब्ध संसाधनों का दोहन किया। हमारी नदियाँ सूख रही हैं। उन्होंने कहा कि राजधर्म का उद्देश्य तात्कालिक समस्या हल करने के साथ गम्भीर समस्याओं को हल करना भी है। आमजनों की सहभागिता भी जरूरी है। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष श्री सीतासरन शर्मा, लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह, संत कमल किशोर महाराज, फिल्म अभिनेता श्री विवेक ओबेराय भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि कन्याएँ अक्षय उर्जा का भंडार है। बेटियाँ देवी हैं, उनका यथोचित सम्मान किया जाना चाहिए। बेटी नही होगी तो सृष्टि भी नहीं बचेगी। बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं की बात करते हुए श्री चौहान ने कहा कि सरकारी नौकरी में महिलाओं को प्राथमिकता देने के साथ ही शिक्षक की भर्ती में 50 प्रतिशत और पुलिस में 33 प्रतिशत भर्ती महिलाओं की होगी। श्री चौहान ने कहा कि 12वीं की परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों की उच्च पढ़ाई की फीस सरकार भरेगी। मुख्यमंत्री ने उपस्थित नागरिकों को नर्मदा संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने का संकल्प दिलवाया। मुख्यमंत्री ने नर्मदा कलश, ध्वज एवं कन्याओं का पूजन किया। मध्यप्रदेश में बेटी बचाओ, साक्षरता और नशा-मुक्ति को भी नर्मदा सेवा यात्रा से जोड़ा गया है। प्रदेश में 1 अप्रैल से नदी तट के 5-5 किलोमीटर दूर तक की शराब की दुकानें बंद की जायेंगी। पुष्कर से आये कापरी महाराज ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किये जा रहे नर्मदा संरक्षण अभियान को आशीर्वाद दिया। अभिनेता विवेक ओबेराय ने कहा कि नर्मदा यात्रा के प्रयासों को देश के अन्य राज्यों में भी अपनाया जाना चाहिए। पारम्परिक अंदाज में हुआ यात्रा का स्वागत नर्मदा सेवा यात्रा के आज शाम सुडानिया पहुँचने पर महिलाओं ने पारम्परिक परिधानों में सिर पर कलश रखकर यात्रा की अगवानी की। यात्रा में भोपाल और सीहोर जिले की उप-यात्राएँ भी शामिल हुई। नमामि देवि नर्मदे - सेवा यात्रा में शामिल होने पहुँची महिलाओं ने दोपहर बाद पवित्र सलिला नर्मदा में स्नान किया। महिलाओं के समूह ने सुडानिया घाट पर पर्व का वातावरण बना दिया। उनका कहना था कि माँ नर्मदा के पवित्र जल में स्नान करने के लिए किसी समय विषेष का महत्व नहीं है।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 डॉ. नरोत्तम मिश्र

जनसंपर्क, जल-संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने  दतिया के शासकीय नर्सिंग कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्राओं की लेम्प लाइटिंग सेरेमनी एवं शपथ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर 53 छात्राओं ने नर्सिंग की शपथ ग्रहण की। जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि नर्सिंग का पेशा सेवा से जुड़ा है। इसमें सेवा का भाव अधिक महत्वपूर्ण है। हम कितने खुश हैं इससे बड़ी बात यह है कि हमारे कार्य से लोग कितने खुश हैं। इस अवसर पर श्री विक्रम सिंह बुंदेला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रजनी प्रजापति और नगर पालिका अध्यक्ष श्री सुभाष अग्रवाल उपस्थित थे। ओला प्रभावितों को बाँटी राहत राशि जनसंपर्क, जल-संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने दतिया जिले के ग्राम गणेशखेड़ा, हतलब, पखरा, बनवास, सनोरा, सुनावली आदि ग्रामों का आज दौरा कर ओला प्रभावित किसानों को राहत राशि बांटी। उन्होंने अधिकारियों को अन्य पात्र किसानों के खातों में भी शीघ्र राशि जमा करवाने के निर्देश दिए। जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने बताया कि गणेशखेडा ग्राम के 327 किसानों को 23 लाख 95 हजार 600 रूपये की राशि स्वीकृत की गई है। मंत्री डॉ. मिश्र ने निर्देश दिए कि राहत राशि शीघ्र ही सभी पात्र किसानों के खातों में जमा की जाए। उन्होंने कहा कि गरीब और किसानों को हर संभव मदद दी जाएगी। भूमिहीन तथा आवासहीन व्यक्तियों को मकान बनाकर दिए जाएंगे। उन्होंने शासन द्वारा किए जा रहे कामों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार किसानों के आंसू पोछने में सबसे आगे है। जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने ग्राम हतलब में 210 किसानों 27 लाख 14 हजार 980 रूपये, ग्राम पखरा में 190 किसानों को 13 लाख 11 हजार 190 रूपये, ग्राम बनवास में 423 किसानों को 57 लाख 87 हजार 90 रूपये, ग्राम सनोरा में 506 किसानों को 28 लाख 12 हजार 760 रूपये और ग्राम सुनावली में 160 किसानों को 7 लाख 92 हजार 220 रूपये की राशि मंजूर किए जाने की जानकारी दी। मंत्री डॉ. मिश्र ने किसानों को आश्वस्त किया कि प्राकृतिक विपदा की दशा में राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ किसानों के साथ खड़ी है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 वैदिक विद्यापीठम्

  मुख्यमंत्री द्वारा हरदा जिले में वैदिक विद्यापीठम् का शिलान्यास    विश्व का कल्याण और प्राणियों में सदभावना की कामना समूचे विश्व को वेदों की देन है। ऐसे वेदों की शिक्षा और उस पर शोध कार्य के लिए वैदिक विद्यापीठम् का निर्माण मध्यप्रदेश के लिए गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने यह बात  हरदा जिले के चिचोटकुटी में बनने वाले वैदिक विद्यापीठम् निर्माण के प्रथम चरण के शिलान्यास अवसर पर कही। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वैदिक विद्यापीठम् का निर्माण बड़े सौभाग्य की बात है। नई पीढी को धर्म, वेदों का ज्ञान होगा, जो हमारे ऋषि-मुनियों एवं संतों ने सालों के तप से प्राप्त किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने यहाँ घाट निर्माण के लिए 12 करोड़ 74 लाख रूपए देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने एनएचडीसी से कारपोरेट-सोशल रिफार्म के तहत 5 करोड़ रूपए दिलवाये जाने की बात कही। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बालिका गायक-दल को 25 हजार और गायक श्री चंपालाल को 10 हजार रुपए देने की घोषणा की। कार्यक्रम में स्वामी जयंतानंद महाराज नांदवा कुटी, स्वामी मोक्षप्रदानंद महाराज मणिनागेश्वर गुजरात, श्री रोशनलाल सक्सेना मार्गदर्शक विद्याभारती मध्य क्षेत्र भोपाल उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सुरेश शा़स्त्री भागवत कथावाचक ग्वालियर ने की। मुख्य वक्ता पं. श्यामस्वरूप मनावत श्रीराम कथावाचक उज्जैन रहे। कार्यक्रम में सीएमडी एनएचडीसी श्री के एम सिंह और श्रीमती साधना सिंह भी मौजूद थीं। इस मौके पर संस्कृत संगीत बैंड द्वारा प्रस्तुति दी गई। स्वागत भाषण में श्री सुजीत शर्मा ने बताया कि संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार, संरक्षण-संवर्धन और वैदिक ज्ञान को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए ग्रंथों का अध्ययन आदि उद्देश्य की पूर्ति के लिए वैदिक विद्यापीठ के निर्माण के पहले चरण में 11 करोड़ रुपए खर्च किए जायेंगे। इसमें 2 करोड़ रुपए खर्च कर 32 कक्ष का निर्माण करवाया जाएगा। साथ ही 20 आचार्य आवास, 16 कक्ष, सभागृह, नर्मदा घाट और वैदिक प्रदर्शनी का निर्माण होगा। योग एवं ध्यान केंद्र, यज्ञशाला, देवालय, गौशाला आदि की व्यवस्था भी होगी।   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

mp  वित्त मंत्री  जयंत मलैया

वित्त मंत्री  जयंत मलैया ने जिले में जल-स्रोतों, विशेषकर तालाबों को गहरा करने और सफाई कार्य के लिये विशेष अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में नागरिकों को पानी की समस्या का सामना न करना पड़े। वित्त मंत्री आज दमोह में पेयजल व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री शिवचरण पटेल भी मौजूद थे। वित्त मंत्री ने कहा कि विकासखण्डवार हेण्ड-पम्प संधारण के लिये टेलीफोन नम्बर सार्वजनिक किये जायें। बताया गया कि दमोह क्षेत्र में 270 करोड़ की सतधारु परियोजना स्वीकृत हो गयी है। योजना से दमोह जनपद के 47 गाँव में सिंचाई होगी और दमोह शहर में अतिरिक्त पेयजल की व्यवस्था भी होगी। वित्त मंत्री ने जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति और 12 अप्रैल को लगने वाले अंत्योदय मेले की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले में हर हाल में वर्ष 2022 तक सभी पात्र हितग्राही को आवास बनाकर दिये जायेंगे। वित्त मंत्री ने कहा कि योजना में गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से निपटा जायेगा। जिले में इस योजना में हितग्राहियों को 160 रुपये प्रति बोरी की दर पर सीमेंट प्राप्त हो रही है। वित्त मंत्री ने जिले में लगने वाले कृषि विकास मेले की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि विकासखण्डवार पॉली-हाउस तैयार कर किसानों को लाभान्वित किया जाये। वित्त मंत्री ने दमोह नगर के विकास कार्यों की भी समीक्षा की। बताया गया कि दमोह का रेलवे ओव्हर-ब्रिज का कार्य इस वर्ष अगस्त तक हो जायेगा। श्री मलैया ने ओडीएफ (ओपन डेफेकेशन फ्री) के सभी कार्य नियत समय में करने के लिये कहा। जानकारी दी गयी कि दमोह शहर के 21 वार्ड ओडीएफ हो गये हैं। इस वर्ष 15 मई तक दमोह शहर ओडीएफ हो जायेगा। बैठक में जिला अस्पताल की साफ-सफाई, बिजली की उपलब्धता और नगरपालिका के विकास कार्यों की भी समीक्षा की गयी।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 सदगुरू जग्गी वासुदेव

शाहगंज में नर्मदा सेवा यात्रा का अभूतपूर्व स्वागत  नदियों के संरक्षण के प्रति जागरूकता के लिये कन्याकुमारी से उत्तराखंड तक चलेगी जागरूकता रैली   आध्यात्मिक गुरू सदगुरू जग्गी वासुदेव ने कहा कि क्या लालच ने मनुष्य को इतना कठोर ह्रदय बना दिया है कि वह जीवन के स्त्रोत को ही नष्ट करने पर उतारू है। उन्होंने कहा कि क्या इतना अमानवीय हो गया हैं कि बच्चों के भविष्य का भी ख्याल नही है। सदगरू ने कहा कि हर जीवन एक दूसरे से जुड़ा है। नर्मदा बहती रहे इसके लिये जरूरी है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जो नर्मदा सेवा यात्रा निकाल रहे हैं वह सबसे अच्छा विकल्प है। नर्मदा गरिमापूर्ण बहती रहे इसके लिये इसके तटों पर पेड़ लगाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के लोग भाग्यशाली है उन्हें एक ऐसा मुख्यमंत्री मिला है जिसका दिल धड़कता है। नर्मदा सेवा यात्रा को आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह यात्रा अभूतपूर्व रूप से सफल होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और केन्द्रीय पर्यावरण मंत्रालय से ऐसा अभियान पूरे देश में चलाने की चर्चा की जायेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री को कैलाश तीर्थ पवित्र जल पात्र भेंट किया। आध्यात्मिक गुरू सदगुरू वासुदेव जग्गी ने कहा है कि पवित्र नर्मदा नदी आनंद देती है। यह सभ्यता की जननी है। उन्होंने कहा कि समय आ गया है कि अब हमें सोचना है कि अपनी नदियों के लिये हम क्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शरीर में तीन चौथाई पानी है। पानी कोई वस्तु नही है। यह जीवन निर्माण करता है। उन्होंने कहा कि जब यह शरीर में बहता है तो इसका ख्याल करते हैं लेकिन जब नदियों में बहता है तो उसे गंदा करते हैं। सदगुरू ने कहा कि नर्मदा और गोदावरी के बीच भारत की सभ्यता फली-फूली है। अब नदियाँ छोटी हो रही हैं। सिकुड़ रही हैं। इसका अर्थ यह है कि हमें अपने भविष्य के प्रति चिंता नही है। उन्होंने कहा कि नर्मदा सेवा यात्रा जैसा आंदोलन अभी तक हुआ नही। इसका अर्थ यह है कि हम राष्ट्र के लिये कुछ अच्छा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नदियों का विकास करके ही राष्ट्र को महान बनाया जा सकता है। सदगुरू ने कहा कि हमें बचाने वाली नदियों को अब हमें बचाना होगा। नर्मदा गौरव के साथ बहती रहे इसके लिये इसके किनारों पर पेड़ लगाना जरूरी हो गया है। इसके लिये नीति बनानी होगी। उन्होंने कहा कि नदियों को बचाने के लिये केन्द्र सरकर से वार्ता चल रही है। उन्होंने कहा कि जब भारत में जंगल थे तो नदियाँ भी कल-कल बहती थी। जंगल खत्म होने से नदियों का बहाव कम हो गया है। उन्होंने कहा कि नदियों के किनारों की मिट्टी बचाना जरूरी है नहीं तो सूरज की गर्मी से मिट्टी रेत में बदल जायेगी और रेगिस्तान बन जायेगा। उन्होंने कहा कि देश में इस दिशा मे जागरूकता लाने के लिये कन्या कुमारी से उत्तराखंड तक जन-जागरूकता रैली निकाली जायेगी। उन्होंने कावेरी नदी का स्मरण करते हुए कहा कि अब कावेरी में साठ प्रतिशत तक जल कम हो गया है और यह नदी विवाद का कारण बन गई है। सदगुरू ने कहा कि भारत ने कई वैज्ञानिक उपलब्धियाँ हासिल की है लेकिन तमाम सीमाओं के साथ देश का किसान देश को अन्न उपलब्ध करा रहा है। दुर्भाग्य यह है कि वह स्वयं का जीवन समाप्त करने के लिये विवश हो जाता है। उन्होंने कहा कि मिट्टी की उर्वरकता बरकरार रखना जरूरी है। मिट्टी बचाने से किसान बचेगा। उन्होंने कहा कि यदि ऐसे ही चलता रहा अगले पच्चीस सालों में कुछ नहीं उग पायेगा। धरती का पोषण होना जरूरी है। मालवा के संत श्री कमल किशोर नागर ने भी नदी को बचाने के लिये आत्म-प्रेरणा से प्रयास करने का आव्हान किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे पूरे मनोभाव से नर्मदा सेवा यात्रा से जुडे़। उन्होंने कहा कि नदी, कन्या और गाय के संरक्षण का संकल्प लें।  मुख्यमंत्री ने अपने उदबोधन में कहा कि नर्मदा के बिना जीवन नहीं चल सकता। उन्होंने कहा कि नर्मदा को अविरल बनाने के लिए संपूर्ण समाज को आगे आना होगा। जल की धार बचाने के लिए लाखों लोग करोड़ों पेड़ लगाएंगे। किसानों की जमीन पर फलो के पेड़ लगाए जाएंगे। दो जुलाई को एक साथ वृक्षारोपण किया जायेगा। सभी शहरो में ट्रीटमेंट प्लांट लगाएंगे जिससे गन्दा पानी नदी में मिलने नही पाये। उन्‍होंने शौचालय का उपयोग करने, पूजन सामग्री भी नर्मदा जल में नहीं डालने, मूर्तिया विसर्जित नहीं करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि नर्मदा किनारे विसर्जन कुंड बनाये जाएंगे। मुक्ति-धाम बनाया जायेगा। नशामुक्ति का अभियान पूरे प्रदेश में चलेगा। नर्मदा किनारे शराब की दुकानें बंद कर दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि बेटियों के बिना संसार नहीं चल सकता। बेटियो के मान-सम्मान को ठेस पहुँचाने वालो को फाँसी होना चाहिए। राज्य सरकार कानून बना रही है। इसे भारत सरकार के पास भेजेंगे।   केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री  श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि  नर्मदा माँ के चरणों में प्रणाम करने शामिल हुआ हूँ। उन्होंने कहा कि सेवा यात्रा में शामिल होकर असीम आनंद का अनुभव हुआ है। उन्होंने कहा कि मनुष्य ने जब अपनी जिम्मेदारी नहीं सम्हाली तो प्रकृति में असंतुलन हुआ है।  आज नदियाँ संकट झेल रही है। मनुष्य के आचरण के कारण यमुना गंगा में प्रदूषण बढ़ा है। शिवराज ने नर्मदा का संकट पहले ही भाँप लिया और यह चेतना  जगाने वाली यात्रा निकाली। उन्होंने कहा क़ि यह आध्यात्मिक कार्यक्रम है और पर्यावरण का सबसे बड़ा अभियान सबसे बड़ा  अभियान बन गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सत्ता की शक्ति का इस्तेमाल जन-कल्याण और पर्यावरण की रक्षा के लिए किया।  पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री शाहनवाज हुसैन ने श्री चौहान को संत स्वभाव वाले मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि कई भूमिकाएँ निभाई। नर्मदा सेवा यात्रा में शामिल होने का सौभाग्य मिला। नर्मदाजी सबको पानी देती है। किसी की जाति धर्म नहीं पूछती। उन्होंने कहा कि श्री शिवराज जी सज्जन और शालीन है। वे राजनीति के संत है। शिवराज जी और और नर्मदा जी का स्वभाव एक समान है। जन-कल्याण के काम समान भाव से करते है। इस अवसर पर माँ नर्मदा की महाआरती में शामिल हुए। मुख्यमंत्री बांद्राभान से शाहगंज तक नर्मदा यात्रा ध्वज लेकर और श्रीमती साधना सिंह नर्मदा जल कलश लेकर यात्रा में शामिल हुई। हजारो की संख्या में महिलाएँ और बहनें कलश लेकर यात्रा में शामिल हुईं। नर्मदा यात्रा के शाहगंज आगमन पर लोगों ने नगर को सजाया था।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

ऑर्डनेंस फैक्‍टरी बम फाटे

    जबलपुर की आयुध निर्माणी खमरिया में शनिवार शाम करीब 6 बजे एक के बाद एक 200 से ज्यादा बमों के फटने के धमाके हुए। इससे आसपास का पूरा क्षेत्र दहल गया। आग की लपटें डेढ़ से 2 किमी दूर से दिखाई दे रही हैं। निर्माणी के एफ-3 सेक्शन में यह घटना बॉर वैगन में 125एमएम (एंटी टैंक एम्युनेशन) बमों की लोडिंग करते समय हुई। बमों में धमाके होते ही कर्मचारियों में भगदड़ की बन गई। धमाकों के तुरंत बाद फैक्ट्री के सभी गेट बंद कर दिए गए। इससे शाम की शिफ्ट के करीब डेढ़ सौ कर्मचारी अंदर ही फंस गए। एफ-3 सेक्शन की बिजली सप्लाई भी बंद कर दी गई है, ताकि शार्ट सर्किट से कहीं और बमों में विस्फोट न हो। धमाकों की आवाज सुनकर कर्मचारियों के परिजन और कर्मचारी नेताओं की भीड़ खमरिया के गेट नं.1, 3 के सामने लग गई। हर मिनट में दो से तीन बम धमाकों की आवाज गूंज रही थी। आयुध निर्माणी की फायर ब्रिगेड ने मौके पर आग बुझाना शुरू कर दिया था, वहीं नगर निगम, जीसीएफ और व्हीकल फैक्टरी की फायर ब्रिगेड भी आग बुझाने में लगी हुई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर और एसपी सहित पुलिस-प्रशासन का अमला भी मौके पर पहुंच गया है। आसपास के गांवों में दहशतखमरिया में होने वाले धमाकों की आवाज सुनकर रांझी, मानेगांव, रिठौरी, बिलपुरा, चंपानगर, पिपरिया आदि क्षेत्र में खलबली मच गई। दहशत के कारण लोग घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों के लिए शहर की तरफ भागे। आग की लपटें देखकर ईस्टलैंड, वेस्टलैंड और आस-पास के गांवों में बसे कर्मचारियों के परिवार के लोग दौड़-भागकर खमरिया फैक्ट्री पहुंच रहे हैं। वहीं यह घटना होने के बाद निर्माणी के अधिकारियों ने फोन पर बात करना तक बंद कर दिया है। कर्मचारी नेता बताते हैं कि एफ-3 सेक्शन में बमों की फिलिंग (खोल में बारूद भरना) का काम होता है। इसके बाद बमों को पास की बिल्डिंग नंबर 324 में स्टोर करके रखा जाता है। इस बिल्डिंग में करीब 12 हजार 500 से ज्यादा बम स्टोर हैं। एक बम गिरने से वह फट गया और इसके बाद एक के बाद एक लगातार बमों में धमाके होते रहे। वहीं कुछ कर्मचारियों का कहना है कि गर्मी बढ़ने की वजह से भी बम फट सकते हैं। हालांकि, कारणों का खुलासा विस्तृत जांच के बाद ही होगा।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

narmda sunita narayan

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वृक्षों को अवैज्ञानिक तरीके से काटकर पूरी मानव सम्पदा को खतरे में डाल दिया गया है। नर्मदा सेवा यात्रा प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर दुनिया को बचाने का विनम्र प्रयास है। अलग-अलग दृष्टिकोण से नदियों के संरक्षण के लिए सक्रिय व्यक्तियों, संस्थाओं और संगठनों को एक मंच पर लाकर उनके अनुभवों, विचारों को मूर्तरूप देने की कोशिश नर्मदा यात्रा के माध्यम से की जा रही है। प्रदेश में नदी संरक्षण की समय रहते पहल शुरू हुई है। समाज के सभी वर्गों का सक्रिय सहयोग मिल रहा है। नर्मदा की इस चिन्ता से यह अविरल बहेगी। जिस प्रकार समाज के सभी वर्ग नर्मदा यात्रा में शामिल हो रहे हैं वह समाज की जल-संरक्षण के प्रति चिन्ता को प्रकट करता है। श्री चौहान सीहोर जिले के ग्राम बांद्राभान में नर्मदा सेवा यात्रा के आगमन पर जन-संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में प्रख्यात् पर्यावरणविद् तथा विज्ञान और पर्यावरण केन्द्र नई दिल्ली की निदेशक पद्मश्री सुश्री सुनीता नारायण सहित विभिन्न जन-प्रतिनिधि भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नर्मदा को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए अब समय आ गया है कि हम अपनी पूजा पद्धति में भी बदलाव लाये। पूजन सामग्री, प्लास्टर ऑफ पेरिस की बनी वस्तुएँ तथा अन्य ऐसी सामग्री जिससे जल प्रदूषित होता है, नर्मदा में न डाले। श्री चौहान ने संत-समाज से अनुरोध किया कि धार्मिक विधियों में ऐसे कार्यों का परित्याग करवाने में अपनी धर्म शक्ति का उपयोग करें ताकि नदियों में जल समाधि की प्रथा समाप्त हो। नर्मदा का अभिषेक नर्मदा के जल से ही किया जाए। जहाँ भी आवश्यक होगा सरकार भी इसमें मदद करेगी। मुख्यमंत्री ने किसान भाइयों से कहा कि - सरकारी जमीन पर वृक्ष वन और उद्यानिकी विभाग लगायेंगे लेकिन नर्मदा को हरी चुनरी पहनाने के लिए किसान अपनी जमीन पर फलदार वृक्ष लगाये। जब तक वृक्षों में फल आयेंगे, तब तक सरकार 20 हजार रू.प्रति हेक्टेयर की दर से मुआवजा देगी। पौधे लगाने पर भी 40 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाएगी। वृक्षारोपण के लिए गड्डा खोदने के लिए मजदूरी भी सरकार देगी। पर्यावरणविद् सुश्री सुनीता नारायण ने अपने संबोधन में कहा कि मध्यप्रदेश का यह सौभाग्य है कि यहाँ के नागरिकों को श्री शिवराज सिंह चौहान जैसे मुख्यमंत्री मिले हैं जो नदी संरक्षण यात्रा आयोजित कर सभी को पर्यावरण संरक्षण और नदी संरक्षण के लिये यात्रा आयोजित कर जन-जागरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिकांशतः यह होता है कि जब नदी नष्ट या मृत हो जाती है तथा वायु प्रदूषण जानलेवा स्तर पर पहुँच जाता है, तब लोग पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होते हैं। उन्होंने कहा कि जब भी भौतिक विकास होता है, तो पर्यावरण और नदियों को गंभीर क्षति पहुँचती है। आज जरूरत है भौतिक विकास के साथ-साथ पर्यावरण को भी संरक्षित रखने की।कार्यक्रम में श्योपुर, ग्वालियर और दिमनी से विभिन्न नदियों के कलश लाकर नर्मदा यात्रा कलश के साथ स्थापित किये गये।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

शासकीय विद्यालयों को एलसीडी ,सोलर पेनल वितरण

  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने मूल्यपरक शिक्षा प्रदान करने के जागरूक नागरिक कार्यक्रम के तहत शासकीय विद्यालयों को एलसीडी मय सोलर पेनल वितरण कार्य का शुभारंभ आज मुख्यमंत्री निवास में किया। रामकृष्ण मिशन, दिल्ली द्वारा पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के सहयोग से मूल्यपरक शिक्षा के माड्यूल एलसीडी मय सोलर पेनल शासकीय विद्यालयों को दिये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वेल्लूर मठ में एक सप्ताह के प्रवास का उल्लेख करते हुए कहा कि व्यक्ति अनंत शक्तियों का भंडार है। आवश्यकता उन्हें समझकर प्रयास करने की है। उन्होंने रामकृष्ण मिशन द्वारा जागरूक नागरिक कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं के माध्यम से मूल्यपरक शिक्षा में योगदान के लिये मिशन के प्रति आभार ज्ञापित किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्यक्रम में शासकीय माध्यमिक शाला राताताल, गुगालिया कोट भोपाल, बकतरा एवं जहाजपुर बुदनी जिला सीहोर के प्रधानाध्यापकों को एलसीडी मय सोलर पेनल भेंट किये। बताया गया कि कार्यक्रम में 123 शालाओं में एलसीडी मय सोलर पेनल का वितरण किया जायेगा। इससे 7 हजार 5 सौ बच्चे मूल्यपरक शिक्षा से लाभान्वित होंगे। इस अवसर पर रामकृष्ण मिशन दिल्ली के सचिव स्वामी सांता आत्मानंद, स्वामी योगेश्वरानंद, रामकृष्ण मिशन भोपाल की सुश्री महालक्ष्मी नटराजन, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती दीप्ति गौड़ मुखर्जी, संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र श्री लोकेश कुमार जाटव, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन क्षेत्रीय कार्यालय के अतिरिक्त महाप्रबंधक श्री पी.के. ठाकुर, उप महाप्रबंधक श्री ए.के. चौरसिया, माध्यमिक शाला निर्मल मीरा भोपाल के छात्र-छात्राएँ भी मौजूद थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

अमित शाह पर दिग्विजय सिंह के गंभीर अाराेप

    इंदौर में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि केंद्र सरकार आयकर विभाग के माध्यम से व्यापारियों से वसूली कर रही है।  कोंग्रेस नेता सिंह ने आज यहां संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि आयकर विभाग के अधिकारियों को वसूली का लक्ष्य दिया गया है, यही वजह है कि आयकर विभाग लगातार व्यापारियों को नोटिस जारी कर रहा है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर आरोप लगाते हुए सिंह ने कहा कि गुजरात में शाह की को-ऑपरेटिव बैंक में सबसे ज्यादा नोट बदले गए हैं, नोटबंदी के बाद सबसे बड़ा काला कारोबार शाह ने ही किया है। सिंह ने कहा कि शाह ने उत्तरप्रदेश में किसानों को कर्ज माफ करने का सपना दिखाया। पहली केबिनेट में कर्ज माफ करने की बात कही, लेकिन अब बहाने बना रहे हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में भ्रटाचार चरम पर है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा यात्रा शुरू की है, लेकिन उनका परिवार नर्मदा किनारे रेत कारोबार में लगा है।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

नर्मदा सेवा यात्रा

  नर्मदा सेवा यात्रा में अकेले नर्मदा नदी के किनारे बसे शहर ही नहीं बल्कि प्रदेश के अन्य जिलों से आई उप यात्राएँ भी मुख्य यात्रा में शामिल हो रही हैं । अन्य जिलों से आये व्यक्तियों से बातचीत करने पर पता लगा कि वे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा नर्मदा संरक्षण हेतु उठाये गये दूरगामी कदम को अपने जिलों में बहने वाली नदियों के संरक्षण के लिये भी लागू करने की सामूहिक कोशिश करेंगे । बुधनी में भोपाल, मुरैना, दतिया, ग्वालियर और भिण्ड से आई उप यात्राएँ आज शामिल हुईं। 25 मार्च को बांद्राभान में सागर और भोपाल जिले से, 27 मार्च को पन्ना, छतरपुर और सागर जिले से उप यात्राएँ मुख्य यात्रा में शामिल होंगी । इसी प्रकार रायसेन जिले की मुख्य यात्रा में भारकच्छ में 29 मार्च को, घाटपिपरिया में विदिशा जिले की उप यात्रा 31 मार्च को और गुना जिले की उप यात्रा 3 अप्रैल को बौरास मुख्य यात्रा में शामिल होगी ।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

रियल स्टेट व्यवसायियों की होगी पंचायत

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी अप्रैल माह में रियल स्टेट व्यवसायियों की पंचायत आयोजित होगी। मध्यप्रदेश में अगले तीन वर्ष में गरीबों के लिये बीस लाख मकान बनाये जायेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज यहाँ क्रेडाई एम.पी. कानक्लेव को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश के गरीब और कमजोर वर्ग को आवास की गारंटी देने वाला विधेयक बनाया जा रहा है। मध्यप्रदेश के हर गरीब को भूखंड या आवास का मालिक बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि संसाधनों पर सबका समान हक है। आवास लोगों का बुनियादी अधिकार है। श्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद विकास का नया दौर शुरू हुआ है। उन्होंने वर्ष 2022 तक सबके लिये आवास देने का लक्ष्य तय किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रियल स्टेट व्यवसायी गरीबों के लिये अफोर्डेबल मकान का मॉडल तैयार करें। रियल स्टेट क्षेत्र में बड़ी संख्या में रोजगार का सृजन होता है। रोजगार सृजन राज्य सरकार की प्राथमिकता का क्षेत्र है। लोक सेवा गारंटी अधिनियम में रियल स्टेट व्यवसायियों को दी जाने वाली चिन्हित सेवाएँ शामिल की जायेगी। उन्होंने कहा कि रियल स्टेट व्यवसाई अपने लिये आचार संहिता बनाये। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिये नर्मदा सेवा यात्रा में भागीदारी का अनुरोध किया। दैनिक भास्कर समूह के चेयरमेन श्री रमेशचंद्र अग्रवाल ने कहा कि रियल स्टेट क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिये राज्य सरकार द्वारा समिति बनायी जायेगी। दिलीप बिल्डकान के सी.एम.डी. श्री दिलीप सूर्यवंशी ने कहा कि बड़े शहरों के लिये रोलिंग मास्टर प्लान बनाये जाये। क्रेडाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गीताम्बर आनंद सहित पदाधिकारी श्री जग्शेस शाह और श्री वासिक हुसैन ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में श्री विजय मीरचंदानी, श्री अरुण तिवारी सहित क्रेडाई के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

पूजा सिंह

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान को आज लेखकों द्वारा मध्यप्रदेश के चहुँमुखी विकास पर आधारित पुस्तकें भेंट की गयी। श्री चौहान ने सराहना करते हुए लेखकों को शुभकामनाएँ दी। मध्यप्रदेश में पिछले एक दशक के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति और विकास कार्य एवं इनसे आम जन-मानस के जीवन में आये बदलाव पर आधारित इन पुस्तकों में पत्रकार  सरमन नगेले द्वारा लिखित पुस्तक 'डिजिटल मध्यप्रदेश', डॉ. अनिल सिरवैया द्वारा 'समुदाय और सरकार' पुस्तक एवं 'नॉलेज केलेण्डर' भेंट किया गया। मुख्यमंत्री को सुश्री रूबी सरकार ने 'नारी शक्ति का उदय', सुश्री पूजा सिंह ने 'मिसाल बनी महिलाएँ' एवं  राकेश मालवीय ने 'खेत-खलिहान की पुरवैया' पुस्तक भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान को श्री नगेले ने बताया कि डिजिटल मध्यप्रदेश का विमोचन विगत दिवस जापान में किया गया। पुस्तक में मध्यप्रदेश में सूचना तकनीक के विस्तार और इसके प्रयोग से आम-जनता के जीवन में आये बदलाव शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने इन पुस्तकों का सेट प्रधानमंत्री कार्यालय को भी भेजने के लिये अधिकारियों को निर्देशित किया। इस मौके पर प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री एस.के. मिश्रा मौजूद थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया

  मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया ने कहा है कि अगले शैक्षणिक सत्र से प्रदेश के कालेजों में छात्र अंग्रेजी स्टाइल के परिधान नहीं पहन सकेंगे। इस पर पूरी तरह से रोक लगी रहेगी। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश जारी किए जा रहे हैं। पवैया ने कहा कि विश्वविद्यालयों में कुलपति द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार के मामलों पर कार्रवाई का अधिकार राजभवन को है पर शासन अपने स्तर पर भी इस मामले में कार्रवाई करेगा। उनके द्वारा कुलपतियों के विरुद्ध सामने आ रही जांच और शिकायतों को लेकर किए गए सवाल के जवाब में यह बात कही गई।   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 कबीरा ब्रॉण्ड खादी वस्त्रों की बढ़ी माँग

 'कबीरा'' ब्रॉण्ड खादी वस्त्रों की माँग और लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है। कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री अंतर सिंह आर्य की अध्यक्षता में आज हुई परामर्शदात्री समिति की बैठक में सदस्यों ने खादी ग्रामोद्योग बोर्ड को माँग के अनुरूप उत्पादन बढ़ाने को कहा। विधायक श्रीमती रेखा यादव, श्री संदीप जायसवाल, प्रमुख सचिव श्रीमती वीरा राणा, आयुक्त हाथकरघा श्रीमती जी.व्ही. रश्मि, आयुक्त खादी ग्रामोद्योग श्रीमती रेणू तिवारी, प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश सिल्क फेडरेशन श्री अनिल श्रीवास्तव और माटी कला बोर्ड के कार्यपालन अधिकारी श्री चन्द्रमोहन शर्मा भी उपस्थित थे। समिति ने मंत्री श्री आर्य से प्रत्येक जिला कलेक्टर को पापड़, अचार आदि छोटे कुटीर उद्योगों के लिये गाँव में ही स्व-सहायता समूहों को प्रशिक्षण, ऋण देने और मार्केटिंग व्यवस्था करने के लिये पत्र लिखने का आग्रह किया। समिति ने कहा कि कुटीर उद्योगों के लिये मिलने वाली शासकीय योजनाओं का गाँव-गाँव में बैनर से प्रचार करें। बताया गया कि जबलपुर, रीवा, शहडोल संभाग के सभी जिलों, सागर और टीकमगढ़ में मलबरी और टसर रेशम उत्पादन का विस्तार किया जा रहा है। विधायक श्री जायसवाल ने कहा कि खादी विक्रय दुकानों को भी आधुनिक शो-रूम की तरह आकर्षक बनायें।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि नर्मदा नदी को स्वच्छ एवं अविरल बनाने के संकल्प के साथ नर्मदा सेवा यात्रा प्रारंभ की गई है। सभी नागरिक नदी संरक्षण के इस महा-अभियान में भागीदार बनें। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज सीहोर जिले के ग्राम नेहलाई में 'नमामि देवि नर्मदे''-सेवा यात्रा के जन-संवाद को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ग्रामीणों को नर्मदा तट पर फलदार वृक्ष लगाने, बेटी बचाओ अभियान को सफल बनाने, बच्चों को स्कूल में पढ़ाने, नदी में पूजा की पुरानी सामग्री न डालने, दुर्गा एवं गणेश उत्सव के बाद मूर्तियों के विसर्जन, नर्मदा तट पर अंतिम संस्कार, नर्मदा नदी में पॉलिथिन एवं प्रदूषण बढ़ाने वाली अन्य सामग्री विसर्जित न करने तथा प्लास्टिक के दीपक से दीपदान न करने का संकल्प दिलवाया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर केन्द्रित कविता पाठ करने वाली दो छात्रा कुमारी सोनम यादव एवं कु. रूचि गौड़ को 5-5 हजार रूपये का पुरस्कार देने की घोषणा की। श्री चौहान ने नर्मदा सेवा यात्रा के दौरान आयोजित भजन प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने ग्रामीणों को वृक्षारोपण, गाँव में स्वच्छता, जल-संरक्षण एवं नशा मुक्ति संबंधी संकल्प दिलवाया। श्री चौहान ने कहा कि हम सभी को नदियों एवं तालाबों के संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। मुख्यमंत्री ने बताया कि गत वर्ष डिण्डोरी जिले के भ्रमण के दौरान नर्मदा में अत्यन्त कम पानी देखकर उन्हें काफी कष्ट हुआ था तभी उन्होंने नर्मदा सेवा यात्रा आयोजित कर लोगों को नदी संरक्षण अभियान से जोड़ने का संकल्प लिया था, जो आज साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि नर्मदा नदी जीवनदायिनी है। जहाँ एक ओर माँ नर्मदा के जल से बिजली बन रही है, वहीं दूसरी ओर खेतों में हरियाली और किसानों के जीवन में खुशहाली आ रही है। उन्होंने कहा कि यात्रा किसी धर्म या पार्टी विशेष की नहीं है बल्कि अब व्यापक जन-आन्दोलन बन चुकी है। मुख्यमंत्री ने ग्राम नेहलाई में नर्मदा नदी के तट पर आम का पौधा लगाकर ग्रामीणों से अपील की कि वे भी अपने-अपने घरों के आस-पास पौधे लगाये और उन्हें सुरक्षित रखें। उन्होंने बताया कि नर्मदा नदी के दोनों तट पर एक-एक किलोमीटर चौड़ाई में केवल वृक्षारोपण ही किया जायेगा ताकि नदी में पानी की अविरल धारा बनी रहें। मुस्लिम धर्मावलम्बियों ने भी किया यात्रा का स्वागत ग्राम नेहलाई में श्री अब्दुल खान के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में आस-पास के गाँव से आये मुस्लिम धर्मावलम्बियों ने यात्रा का पुष्प-वर्षा कर स्वागत किया। नारियलों से मुख्यमंत्री का स्वागत गाँव की बुजुर्ग श्रीमती जमुना बाई ने श्री शिवराज सिंह चौहान एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान का पाँच नारियल भेंट कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भाव-विभोर होकर बताया कि जब मैं पहली बार इस क्षेत्र से चुनाव लड़ रहा था तब श्रीमती जमुना बाई ने गाँव की महिलाओं से 2-2 रूपये एकत्रित कर आशीर्वाद के साथ मुझे भेंट किये थे और कहा था कि विधायक बनकर इस क्षेत्र की महिलाओं की समस्याओं को दूर करना। गाँव को नशामुक्त करने का संकल्प ग्राम नेहलाई में पास के गाँव जाजना से आई एक दर्जन से अधिक महिलाओं ने मुख्यमंत्री के समक्ष संकल्प लिया कि वे अपने गाँव के पुरूषों का नशा छुड़वाकर गाँव को नशा-मुक्त बनायेंगी। इन महिलाओं ने कहा कि चाहे उन्हें इसके लिये कितना ही संघर्ष क्यों न करना पड़े, वे संघर्ष करेंगी। वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री गुरू प्रसाद शर्मा, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री शिव कुमार चौबे, मध्यप्रदेश किसान आयोग के अध्यक्ष श्री ईश्वर लाल पाटीदार, जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री प्रदीप पाण्डेय, साध्वी सुश्री प्रज्ञा भारती एवं इंदौर जिला पंचायत की अध्यक्ष सुश्री कविता पाटीदार सहित विभिन्न धर्मगुरु और जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

यशोधरा राजे सिंधिया

खेल एवं युवा कल्याण, धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास विभाग की परामर्शदात्री समिति की बैठक में सदस्यों ने मंदिर परिसर में गंदगी न फैलाने, पवित्रता कायम रखने तथा श्रद्धालुओं को स्वच्छ सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रमुख मंदिरों के पास सुलभ शौचालय निर्माण करवाने की अनुशंसा की। विधानसभा परिसर में हुई समिति की बैठक की अध्यक्षता खेल-युवा कल्याण, धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास मंत्री  यशोधरा राजे सिंधिया ने की। समिति सदस्य विधायक श्री दिव्यराज सिंह, श्री गिरीश भण्डारी तथा श्री राजेन्द्र फूलचन्द्र वर्मा मौजूद थे। बैठक में श्रीमती सिंधिया ने बताया कि मध्यप्रदेश तीर्थ-स्थान एवं मेला प्रधिकरण में प्रदेश के 22 जिलों में स्थित 36 प्रमुख तीर्थ एवं 48 जिलों के अतिप्रसिद्ध 561 मेले पंजीबद्व है। मेलों के व्यवस्थित आयोजन के लिए मेला केलेण्डर जारी होगा। प्राधिकरण द्वारा मेलों के व्यवस्थित आयोजन के लिए अनुदान भी दिए जाने का प्रावधान किया गया है। समिति सदस्यों ने पुजारियों का मानदेय बढ़ाने की भी अनुशंसा की। बैठक में सदस्यों ने खेल-युवा कल्याण विभाग के विधायक कप लड़कों के लिए कबड्डी तथा लड़कियों के लिए खो-खो जैसे खेलों को प्राथमिकता दिए जाने की अनुशंसा की। यह सहमति भी बनी कि हर स्टेडियम में जिम की सुविधा उपलब्ध हो।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

नर्मदा तट पर पौधे

सीहोर के बाबरी ग्राम में मुख्यमंत्री  चौहान की घोषणा   नर्मदा सेवा यात्रा पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जन-जागरण का एक बहुत बड़ा अभियान बन चुकी है। नर्मदा में अविरल जलधारा हमेशा बनी रहे इस उद्देश्य से नर्मदा के दोनों तट पर बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया जायेगा। आगामी 2 जुलाई को अमरकंटक से बड़वानी तक एक साथ नर्मदा तट पर लाखों पौधे रोपे जायेंगे। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज सीहोर जिले के नसरूल्लागंज विकासखंड के ग्राम बाबरी में नर्मदा सेवा यात्रा पर जनसंवाद को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, साध्वी सुश्री प्रज्ञा भारती, मध्यप्रदेश खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री शिव चौबे, मध्यप्रदेश वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री गुरूप्रसाद शर्मा, मध्यप्रदेश वेयर हाउस कार्पोरेशन के अध्यक्ष श्री आर.एस. राजपूत, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री प्रदीप पाण्डेय के अलावा निर्वाणी बाबा लक्ष्मण दास महाराज, प्रसिद्ध भजन गायक चरण सिंह सोढी सहित जन-प्रतिनिधि और संतजन मौजूद थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नर्मदा तट पर स्थित शहरों का गंदा पानी अब नर्मदा नदी में नहीं मिलने दिया जायेगा। इसके लिये सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट शहरों में स्थापित कर मलजल को शुद्ध किया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का शिलान्यास 11 मई को करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार नरवाई को जलाने पर रोक लगाने के लिए सब्सिडी पर ऐसे रोटा वेटर किसानों को उपलब्ध करवायेगी जिसमें गेहूँ के साथ-साथ भूसा भी सुरक्षित रहता है। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से गौमाता के लिये भूसा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो सकेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्यक्रम के दौरान शाजापुर जिले के ग्राम पोलाम कला की भजन गायिका बालिका दुर्गा के भजन से प्रभावित होकर एक लाख रूपये का चेक प्रदान किया। पूर्व मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कहा कि पिछले एक दशक में श्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री के रूप में अनेकों सराहनीय कार्य किये पर अब तक सबसे अधिक सराहनीय व प्रशंसनीय कार्य 'नर्मदा सेवा यात्रा' ही है। उन्होंने कहा कि यात्रा में वह आगामी 17 मई को पुन: सपत्निक शामिल होंगे। श्री विजयवर्गीय ने कहा कि माँ नर्मदा ने हमें सब कुछ दिया है। अब हमें नर्मदा सेवा यात्रा के माध्यम से नर्मदा नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने का अवसर मातृ ऋण चुकाने के रूप में मिला है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

पेड न्यूज पर निगरानी

मध्यप्रदेश के अटेर एवं बाँधवगढ़ विधानसभा उप चुनाव के दौरान संदेहास्पद पेड न्यूज पर निगरानी के लिए राज्य स्तरीय एमसीएमसी (मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनीटरिंग कमेटी) की आज बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती सलीना सिंह ने की। श्रीमती सलीना सिंह ने समिति के सदस्यों को बताया कि राज्य स्तरीय कमेटी पेड न्यूज एवं मीडिया सर्टिफिकेशन पर जिला स्तरीय कमेटी के निर्णय के विरुद्ध की गई अपील पर भी सुनवाई करेगी। कमेटी जिला एवं राज्य स्तरीय विज्ञापन प्रमाणन समिति के निर्णय के विरुद्ध अपील पर सुनवाई निर्णय करेगी। जिला एमसीएमसी द्वारा संदेहास्पद पेड न्यूज पर पारित निर्णयों के विरुद्ध सुनवाई कर और निर्णय लिया जायेगा। साथ ही पेड न्यूज के प्रकरणों को स्व-विवेक से संज्ञान में लेकर रिटर्निंग ऑफिसर को कार्यवाही के लिए भेजा जायेगा। श्रीमती सलीना सिंह ने सदस्यों से अपेक्षा की कि वे अटेर व बाँधवगढ़ उप चुनाव को देखते हुए समाचार-पत्रों, दूरदर्शन इत्यादि के विज्ञापन समाचार का अवलोकन और विश्लेषण करें। आयोग के निर्देशों का उल्लंघन होने पर उसे कमेटी के संज्ञान में लाया जाये। बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री एस.एस. बसंल, समिति के सदस्य यूनीवार्ता के ब्यूरो प्रमुख श्री प्रशांत जैन, पीटीआई के ब्यूरो प्रमुख श्री मनीष श्रीवास्तव, दूरदर्शन केन्द्र के श्री शशिन राय और आकाशवाणी के श्री शारिक नूर उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

अंतर्राष्ट्रीय वानिकी दिवस

मुख्यमंत्री  चौहान की विश्व वानिकी दिवस पर अपील   मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय वानिकी दिवस पर प्रदेशवासियों से वनोपज और हरियाली बचाने के साथ प्रदेश में अधिकाधिक पौध-रोपण कर उनकी सुरक्षा का संकल्प लेने की अपील की है। श्री चौहान ने अपने संदेश में कहा है कि प्रदेश में जन-सहभागिता आधारित वन प्रबंधन एवं वानिकी विकास की कई गतिविधियाँ की जा रही हैं। वनोपज की माँग और आपूर्ति के बीच बढ़ते अंतर को कम करने के निरंतर प्रयास जारी हैं। हरियाली महोत्सव का आयोजन कर निजी भूमि पर पौध-रोपण किया जा रहा है। मध्यप्रदेश के वानिकी संवर्धन कार्यों को अंतर्राष्ट्रीय तथा राष्ट्रीय-स्तर पर सराहना मिली है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वानिकी दिवस का मुख्य उद्देश्य हरियाली बचाने के लिये जन-साधारण में पौध-रोपण तथा उनके संरक्षण के प्रति जागरूकता लाना है। भारतीय विज्ञान परम्परानुसार पेड़-पौधे भी मनुष्य की भावनाओं का अनुभव करते हैं। पर्यावरण रक्षा के लिये विश्व में जन-चेतना का एक व्यापक अभियान चल रहा है। 'नमामि देवि नर्मदे''-सेवा यात्रा अभियान में नर्मदा नदी के किनारों को हरियाली से समृद्ध किया जा रहा है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

नमामि देवि नर्मदे

मुख्यमंत्री चौहान नसरूल्लागंज के ग्राम मंडी में   मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि नर्मदा नदी के दोनों तटों के ग्रामों को खुले में शौचमुक्त किया जायेगा। उन्होंने कहा कि नर्मदा नदी एक पवित्र नदी है, जो प्रदेश को पेयजल सिंचाई और बिजली देती है। श्री चौहान ने यह बात आज सीहोर के नसरूल्लागंज के ग्राम मंडी में कही। श्री चौहान 'नमामि देवि नर्मदे'-सेवा यात्रा के जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर पंडित कमल किशोर नागर सहित अन्य प्रबुद्धजन और धर्मगुरू मौजूद थे। श्रीमती अनुराधा पौडवाल ने कार्यक्रम में भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नर्मदा सेवा यात्रा से समाज को जागृत कर नर्मदा के दोनों किनारों पर पौधरोपण के साथ ही प्रदूषण से बचाने के लिए लोगों को पूजन सामग्री डालने से रोकने के लिए जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पानी के बिना दुनिया नहीं चल सकती। नर्मदा नदी का पूरे प्रदेश पर उपकार है। नर्मदा की कृपा से हमारा प्रदेश देश में कृषि उत्पादन दर में सबसे ऊपर है। यह कर्ज उतारने के लिये नर्मदा सेवा यात्रा शुरू की गई है। श्री चौहान ने कहा कि घर-घर नर्मदा का जल पहुँच रहा है। इससे कई जगह जल संकट समाप्त होगा। श्री चौहान ने कहा कि हमने नर्मदा के दोनों किनारों के पेड़ काट दिए जिससे नर्मदा की धारा कमजोर पड़ने लगी। इसका प्रायश्चित कर नर्मदा नदी के दोनों किनारों पर एक हजार किलोमीटर की सीमा में पेड़ लगाकर करेंगे। इसके लिए सभी सामाजिक संगठनों के लोगों से रजिस्ट्रेशन कराएंगे और उनसे नर्मदा नदी के किनारे पेड़ लगवाएंगे। श्री चौहान ने कहा कि वे स्वयं गृह ग्राम जैत में खेतों में फलदार पेड लगायेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने लोगों को नशा मुक्ति का संकल्प दिलवाया और कहा कि एक अप्रैल से नर्मदा किनारे की सभी शराब की दुकान बंद होंगी। गाँव-गाँव में नशा मुक्ति अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि नर्मदा सेवा यात्रा जनता का आंदोलन बन गई है। समाज का हर तबका और साधु संत इसमें अपनी सहभागिता भी निभा रहे हैं। पंडित कमल किशोर नागर एवं अन्य प्रबुद्धजनों एवं धर्मगुरूओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने आदिवासी नृत्य की प्रस्तुति भी दी। कार्यक्रम में श्रीमती साधना सिंह और लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं जनसमूह उपस्थित था। विश्व का सबसे बड़ा और मध्यप्रदेश का अनूठा नदी संरक्षण अभियान नमामि देवि नर्मदे के जय घोषों के साथ जब नर्मदा सेवा यात्रा ने नसरूल्लागंज के ग्राम छीपानेर से प्रातः प्रस्थान कर ग्राम चौरसाखेडी, सातदेव, टिगाली, सीलकंठ होती हुई। ग्राम मंडी पहुंची तो नर्मदा यात्रा के स्वागत के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा। यात्रा में धर्म गुरूओं के अलावा समीपस्थ ग्रामों से अनेक उपयात्राएं भी शामिल हुई जिसमें भारी मात्रा में श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई। यात्रा का दृश्य अत्यन्त मनोरम था लोग नाचते गाते चल रहे थे। श्रद्धालुओं ने सारे नर्मदा तट को भक्तिमय बना दिया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

रानी अवंति बाई

  वीरांगना अवंति बाई बलिदान दिवस पर माता मंदिर चौराहा स्थित प्रतिमा पर मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय जल-संसाधन और नदी विकास मंत्री उमा भारती ने श्रद्धा-सुमन अर्पित कर, नमन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि रानी अवंती बाई महान वीरांगना थी। उन्होंने देश की परतंत्रता की बेड़ियाँ काटने के लिये अपने रक्त की अंतिम बूँद न्यौछावर कर दी थी। स्वतंत्रता के लिये सर्वस्व अर्पित कर दिया। वीरों का सम्मान देश समाज का कर्त्तव्य है। वीर पूजे नहीं गये तो, वीरता बाँझ हो जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने वीरांगना की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाने और उनके प्रति सम्मान प्रगट करने के लिये अनेक कार्य करवाये हैं। भविष्य में भी जो कार्य आवश्यक होंगे, करवायें जायेंगे। सरकार जनता को भगवान मानकर उसकी सेवा के लिये सदैव तत्पर है। जन-आंकाक्षाओं को पूरा करना सरकार का कर्त्तव्य है। केंद्रीय मंत्री सुश्री उमा भारती ने कहा कि वीरांगना रानी अवंति बाई की प्रतिमा देश की राजधानी में स्थापित करवाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि रानी अवंतिबाई ने अंग्रेजों को युद्ध में परास्त कर दिया था। एक वर्ष तक स्वतंत्र रूप से शासन भी किया था। विश्वासघात के कारण ही अंग्रेज उनके विरूद्ध सफल हो सके। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने केंद्रीय मंत्री सुश्री उमा भारती का सम्मान किया। माता मंदिर चौराहे से दशहरा मैदान के लिये रैली को रवाना किया। इस अवसर पर सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री विश्वास सारंग, विधायक श्री प्रताप सिंह लोधी, खनिज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष श्री कोकसिंह नरवरिया एवं पूर्व विधायक श्री भैय्या साहब लोधी आदि जन-प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में जनसमूह उपस्थित था।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 दलाई लामा

तुरनाल (नेमावर) में यात्रा में धर्मगुरु  दलाई लामा एवं मुख्यमंत्री  चौहान हुए शामिल  आज विश्व को भौतिकता की नहीं प्रेम, करुणा एवं मैत्री की शिक्षा दिया जाना आवश्यक है। भौतिक ज्ञान की नहीं अपितु भावनात्मक ज्ञान की आवश्यकता है, और समूचे विश्व को यह शिक्षा, यह ज्ञान केवल भारत ही प्रदान कर सकता है। भारत में विश्व को  आधुनिकता के ज्ञान के साथ आध्यात्मिकता का ज्ञान भी दे सकता है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में नर्मदा सेवा यात्रा आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण एवं नदी संरक्षण के क्षेत्र में अत्यंत सराहनीय कार्य किया है। धर्मगुरू श्री दलाई लामा ने आज देवास जिले के नेमावर के समीप तुरनाल ग्राम में नर्मदा सेवा यात्रा के कार्यक्रम में यह विचार प्रकट किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री श्री दीपक जोशी, स्थानीय विधायक, जन-प्रतिनिधि, विभिन्न धर्म एवं संप्रदायों के संत,  अधिकारीगण उपस्थित थे। जाति, धर्म एवं रंगभेद को दूर करना होगा श्री दलाई लामा ने कहा कि विश्व में सुख, समृद्धि एवं शांति के लिए जाति, धर्म के भेद, रंगभेद अदि को दूर करना होगा । इसके लिए आवश्यक है कि हम सब अपनी पारस्परिक एकता को समझें। विश्व के समूचे सात अरब लोग एक हैं । मैं भी उन सात करोड़ लोगों में से एक हूँ। हमें स्वार्थ की सोच को छोड़ना होगा और एक दूसरे के प्रति प्रेम और सद्भाव की भावना रखनी होगी। मुख्यमंत्री के प्रयास सराहनीय श्री दलाई लामा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, नदी संरक्षण के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा नर्मदा सेवा यात्रा के रूप में किए जा रहे प्रयास अत्यंत सराहनीय है। मेरी मुख्यमंत्री से गंभीर विषयों पर चर्चा हुई है। मैं उनके विचारों से सहमत हूँ। हमें मानव मात्र की तरक्की एवं उन्नति के लिए लगातार प्रयास करने होंगे। कड़ी मेहनत करनी होगी। केवल बोलने से यह सब संभव नहीं है। हमें अपने पर्यावरण को पूर्ण रूप से स्वच्छ एवं पानी को निर्मल करना होगा। पूर्वजों की धरोहर को बचाना होगा श्री दलाई लामा ने कहा कि वृक्ष, पानी, हवा आदि के रूप में हमारे पूर्वजों ने जो धरोहर हमें दी है उसे हमें बचाना होगा। मैं स्वयं जल संरक्षण एवं पर्यावरण की स्वच्छता के लिए निरंतर प्रयास करता हूँ। पानी बचाने के लिए मैं कभी बाथ टब का इस्तेमाल नहीं करता अपितु शॉवर से ही नहाता हूँ। ग्रामीण क्षेत्रों का विकास अत्यंत आवश्यक श्री दलाई लामा ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है। यहाँ की अधिकांश जनता ग्रामों में निवास करती है। इसलिए यहाँ ग्रामीण क्षेत्रों का विकास अत्यंत महत्वपूर्ण है। जो सुविधाएँ शहरों को मिलती हैं वे गाँव में भी होना चाहिए। तकनीकी विकास आवश्यक है परंतु इससे भी ज्यादा आवश्यक है हर व्यक्ति को भोजन, पानी, स्वच्छ हवा मिले । मुख्यमंत्री ने गाँव के विकास की बात कही है मैं उनकी सराहना करता हूँ। गाँव में भी शिक्षा के लिए विश्वविद्यालय, मनोरंजन के लिए सिनेमा अदि होने चाहिए। वहाँ अच्छे अस्पताल भी होने चाहिए। महिलाओं की अधिक सक्रिय भूमिका हो श्री दलाई लामा ने कहा कि विकास में महिलाओं की अधिक सक्रिय भूमिका होनी चाहिए। पुरुषों की तुलना में महिलाएँ अधिक संवेदनशील होती हैं। दुनिया को बेहतर बनाने के लिए महिलाओं की उन्नति पर अधिक ध्यान दिया जाना चाहिए। अहिंसा पर विशेष जोर दिया दलाई लामा ने अपना वक्तव्य अंग्रेजी भाषा में दिया परंतु अहिंसा शब्द उन्होंने हिंदी में बोला तथा उसका विशेष महत्व बताया। उन्होंने बताया कि इसी से विश्व में सदभावना, प्रेम एवं शांति स्थापित होगी। उन्होंने कहा कि भारत ही विश्व में एकमात्र ऐसा राष्ट्र है जहाँ विभिन्न धर्मों के अनुयायी एक साथ, आपसी प्रेम सद्भावना एवं भाईचारे के साथ रहते हैं। यह इस देश की विशिष्टता है। भारत ही ऐसा देश है जो भौतिक प्रगति के साथ अंतर्ज्ञान को जोड़ सकता है। स्पर्श से शांति एवं नई ऊर्जा मिली इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज शिवराज सिंह चौहान ने अपने वक्तव्य में कहा कि धर्मगुरु श्री दलाई लामा विश्व के महान धर्म गुरु  एवं आध्यात्मिक व्यक्ति हैं। उनके स्पर्श से आज मैंने आत्मिक शांति एवं नई ऊर्जा महसूस की है। दुनिया की अदभुत यात्रा मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नदी संरक्षण के क्षेत्र में नर्मदा सेवा यात्रा दुनिया की अद्भुत यात्रा बन गई है। इस यात्रा में जनता का उत्साह देखने लायक है। नर्मदा हमारी जीवन रेखा है, नर्मदा नहीं तो प्रदेश नहीं, प्रदेश नहीं तो हम नहीं। प्रदेश की लाखों हेक्टेयर भूमि पर नर्मदा से सिंचाई होती है। नर्मदा के जल को संरक्षित एवं स्वच्छ बनाने के साथ-साथ इसके आसपास पर्यटन की गतिविधियों को विकसित किया जाएगा। दोनों तटों पर एक किलोमीटर दूर तक पेड़ लगाए जाएंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि नर्मदा तट के दोनों ओर 1 किलोमीटर की दूरी तक फलदार पेड़ लगाए जाने की योजना है। वृक्षारोपण शासकीय एवं निजी दोनों भूमियों पर किया जाएगा। निजी भूमि पर वृक्षारोपण करने पर किसान को 20000 रूपये प्रति हेक्टेयर मुआवजा तथा 40 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। इसकी मजदूरी शासन की मनरेगा योजना से दी जाएगी। इससे एक ओर नदी की धार बढ़ेगी तो दूसरी और किसानों की आय बढ़ेगी। 2 जुलाई को एक साथ लगेंगे करोडो पेड़: मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में आगामी 2 जुलाई को एक दिन में करोडो पेड़ नर्मदा के तट पर लगाए जाएंगे। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे नर्मदा सेवक के रूप में इस अभियान  में अपनी सक्रिय भागीदारी  निभाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि नर्मदा नदी में एक भी बूँद गंदा पानी नहीं मिलने दिया जाएगा। गंदे पानी को पाइप लाइन द्वारा दूसरी तरफ ले जाकर स्वच्छ किया जाएगा तथा इसके बाद किसानों के खेतों में डाला जाएगा। उन्होंने कहा कि पूजन की ऐसी पद्धति बनाई जाए जिससे कि नदी में गंदगी न हो। पूजन सामग्री को पूजन कुण्ड में ही डाला जाए।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

दलाई लामा

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने आज यहां बौद्ध धर्मगुरू श्री दलाई लामा से मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उन्हें प्रदेश में आनंद विभाग तथा नदी संरक्षण के लिये चल रही नर्मदा सेवा यात्रा की जानकारी दी। श्री दलाई लामा ने कहा कि भौतिक विकास से ज्यादा जरूरी मन का विकास है क्योकि वह चिरस्थायी है। प्रदेश में आनंद विभाग का गठन बहुत अच्छा कदम है। नर्मदा सेवा यात्रा एक अभिनंदन करने योग्य कार्य है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रसन्नता बाहर से नहीं अंदर से निकलती है। मध्यप्रदेश में आनंद विभाग ने इस दिशा में गतिविधियों शुरू की है। जिनके पास जरूरत से ज्‍यादा सामग्री है वो जरूरतमंदों को देने के लिये आनंदम केंद्र बनाये गये है। आनंद उत्सव के तहत खेल कूद और सांस्कृतिक गतिविधियां शुरू की गयी है। अल्प विराम कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसके अलावा ध्यान, योग, प्राणायाम जैसी गतिविधियां शुरू की गयी है। पाठ्यपुस्तकों में प्राचीन मनोविज्ञान निष्काम कर्मयोग के संदेश और बुद्ध की शिक्षाओं को शामिल किया गया है। यह अच्छा जीवन जीने की कला है। नदी संरक्षण का दुनिया का सबसे बड़ा आंदोलन नर्मदा सेवा यात्रा मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नर्मदा नदी मध्यप्रदेश की जीवन रेखा है। यह प्रदेश को पेयजल, सिंचाई और बिजली देती है। इसे पवित्र नदी मानते है। क्षेत्र में पेड़ों के कटने से इसकी धारा कम हो गयी है। नर्मदा सेवा यात्रा में समाज को जागृत कर नर्मदा नदी के दोनों किनारों पर एक हजार किलोमीटर क्षेत्र में वृक्षारोपण किया जायेगा। सीवेज का पानी नर्मदा नदी में नहीं मिले इसके लिये ट्रीटमेंट प्लांट बनाये जायेंगे। नर्मदा नदी को प्रदूषण से बचाने के लिये इसमें पूजन सामग्री नहीं डालने के लिये लोगों को जागरूक किया जा रहा है। आगामी एक अप्रैल से नर्मदा नदी के तटों के ग्रामों में शराब की दुकानें बंद कर दी जायेगी। धीरे-धीरे शेष रहे ग्रामों को भी नशामुक्त किया जायेगा। प्रदेश में बेटी बचाओं अभियान चलाया जा रहा है। लाड़ली लक्ष्मी जैसी योजना शुरू की गयी है जिससे हर बेटी 21 साल की होने पर लखपति बनती है। नर्मदा के दोनों तटों के ग्रामों को खुले में शौच मुक्त किया जा रहा है। नर्मदा सेवा यात्रा अब जनता का आंदोलन बन गयी है। समाज का हर वर्ग और साधु संत इसमें शामिल हो रहे है। आगामी 2 जुलाई को अमरकंटक से लेकर बड़वानी तक एक साथ लाखों पेड़ लगाये जायेगें। नदी संरक्षण का यह दुनिया का सबसे बड़ा आंदोलन बन गया है। प्रदेश के सभी गांवों में सड़क कनेक्टिविटी, 24 घंटे बिजली, सिंचाई के साधन, शिक्षा की व्यवस्था की गयी हे। ग्रामीण युवाओं को लघु-कुटीर उद्योग लगाने के लिये प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके लिये मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना शुरू की गयी है। महिलाओं के स्व सहायता समूहों को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रदेश में अंतर्जातीय विवाह करने पर 50 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। भारत की मनोविज्ञान पद्धतियां सबसे उत्तम श्री दलाई लामा ने कहा कि भौतिक विकास बाहरी है, इसके साथ मन का विकास होना चाहिये। मन में सुख है तो गरीब भी प्रसन्न है और मन में सुख नहीं तो अमीर भी प्रसन्न नहीं है। भारत की मनोविज्ञान की पद्धतियां सबसे उत्तम है। मानसिक सुख चाहते है तो प्राचीन मनोविज्ञान पर ध्यान देना होगा। भारतीय पद्धति में मनोविज्ञान महत्वपूर्ण विषय है। मनोविज्ञान को धर्म का विषय नहीं मानकर शिक्षा पद्धति में सम्मिलित किया जाये। पाश्चात्य वैज्ञानिक भी प्राचीन मनोविज्ञान की ओर आकर्षित हो रहे है। इस तरह की पद्धति भारत में पहले से ही है। प्राचीन समय से भारत में उपस्थित सर्व धर्म समभाव की परम्परा आज के समय में बहुत कारगर है। श्री दलाई लामा ने कहा कि नर्मदा सेवा यात्रा में नर्मदा तट के किनारे के ग्रामों में शराब की दुकानें बंद करना सराहनीय पहल है। नर्मदा नदी के तटों पर वृक्षारोपण के बहुत अच्छे परिणाम होंगे। नदी संरक्षण की यह पहल अभिनंदनीय है। भारत की सभी महत्वपूर्ण नदियों के लिये इस तरह की पहल होना चाहिये। तिब्बत में जल के उपयोग रखरखाव और पर्यावरण संरक्षण की परम्परा रही है। परन्तु इन दिनों वहां वृक्षों के कटने से बाढ़ जैसी आपदा आ रही है। ग्लोबल वार्मिंग की बड़ी वजह वृक्षों को काटना भी है। इससे मौसम में वैश्विक परिवर्तन हो रहे है। पर्यावरणविदों को तिब्बत जाकर वहां भी नदियों के संरक्षण के बारे में जागरूक करना चाहिये। उन्होंने कहा कि शहरों मे विकास के साथ गांवों का विकास भी होना चाहिये। बालिका शिक्षा के लिये मध्यप्रदेश शासन की प्रयास सराहनीय है। जातियों के आधार पर भेदभाव की बात ठीक नहीं है। सभी धर्मों के आचार्यों को जनता के बीच जाकर लोगों को समझाना चाहिये कि ईश्वर ने सभी को एक समान बनाया है। जाति व्यवस्था बीते समय की बात है। समाज के प्रभावी लोगों को जातियों को छोड़ना चाहिये। श्री दलाई लामा ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को बुद्ध प्रतिमा भेंट की और आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि गौतम बुद्ध दार्शनिक, विचारक और समाज सुधारक के अलावा भारत के प्राचीन वैज्ञानिक है जो हर बात को तर्क की कसौटी पर कसने की शिक्षा देते है।चर्चा के दौरान अपर मुख्य सचिव आनंद विभाग एवं उर्जा श्री इकबाल सिंह बैंस और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री एस.के.मिश्रा भी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

mp bjp

    मध्यप्रदेश विधानसभा में भाजपा विधायकों द्वारा अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा करने से परेशान संगठन ने मंत्रियों को निर्देश दिए हैं कि वे विधायकों से बात कर उनकी समस्याओं का निराकरण करें। बजट सत्र के बाद मंत्रियों से एमएलए के साथ वन टू वन करने को कहा गया है। इसके बाद सीएम विधायकों से बात करेंगे। विधानसभा में भाजपा विधायकों द्वारा अपनी ही सरकार को घेरना नया नहीं है। विधानसभा के हर सत्र में भाजपा विधायक अपनी ही सरकार की कार्यप्रणाली पर न सिर्फ अंगुली उठाते रहे हैं बल्कि कई अवसरों पर वह मंत्रियों पर असत्य जानकारी देने के आरोप भी मढ़ते रहे हैं। चुनाव के करीब आते ही संगठन को अब विधायकों के मुखर होने की चिंता सताने लगी है। पचमढ़ी में हुए विधायकों के प्रशिक्षण सत्र में भी प्रदेशाध्यक्ष ने एमएलए को सरकार को न घेरने की नसीहत दी थी पर  बजट सत्र  में जब इस नसहीहत को दरकिनार कर विधायकों ने अपनी ही सरकार को फिर घेरा तो संगठन नेताओं ने कुछ विधायकों से से बात की। विधायकों को आरोप था कि मंत्री उनकी सुनते ही नहीं न ही उन्हें मिलने का समय देते हैं। ऐसे में सदन ही उनके पास अपनी बात कहने का मंच बचता है। सूत्रों की माने तो इसे लेकर प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान और संगठन महामंत्री सुहास भगत ने सीएम शिवराज सिंह चौहान से दो दिन पूर्व सीएम हाऊस में चर्चा की थी। सीएम से बातचीत के बाद संगठन ने मंत्रियों को विधायकों से वन टू वन बात करने को कहा है। बजट सत्र के बाद विधायकों से क्षेत्रवार मुलाकात कर मंत्री उनके विभाग से संबंधित कामों के बारे जानेंगे।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मुख्य न्यायाधिपति जस्टिस  हेमंत गुप्ता

  राज्यपाल  ओम प्रकाश कोहली ने मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधिपति जस्टिस श्री हेमंत गुप्ता को आज राजभवन में पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, वित्त मंत्री श्री जयंत मलैया, स्कूल शिक्षा मंत्री कुँवर विजय शाह, विधि एवं विधायी मंत्री श्री रामपाल सिंह, सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री लाल सिंह आर्य, पशुपालन, मछुआ कल्याण मंत्री श्री अंतर सिंह आर्य भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव श्री बसंत प्रताप सिंह ने किया। शपथ ग्रहण समारोह में राज्य निर्वाचन आयुक्त  आर. परशुराम, सूचना आयुक्त श्री पी.पी तिवारी, पुलिस महानिदेशक  ऋषि कुमार शुक्ला, प्रदेश के न्यायालयों के न्यायाधीश, विधि, प्रशासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, अभिवक्ता तथा पत्रकार और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग

  दिल्ली के राज्य निर्वाचन आयुक्त श्रीवास्तव ने देखी आयोग की कार्य-प्रणाली    मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव सुधार के लिए किये गये उपायों को हम दिल्ली के नगरीय निकाय के चुनावों में लागू करने के प्रयास करेंगे। दिल्ली राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त  एस.के. श्रीवास्तव ने यह बात राज्य निर्वाचन आयोग में यहाँ की कार्य-प्रणाली देखने के बाद कही। राज्य निर्वाचन आयुक्त  आर. परशुराम ने चुने हुए प्रतिनिधियों को वापस बुलाने, जी.आई.एस. बेस्ड सपोर्ट सिस्टम, ई-वोटर स्लिप, लिफाफों की जगह फाइल फोल्डर, आधार अथेंटिकेशन, मोबाइल एप और इंट्रीगेटेड इनफार्मेशन सिस्टम सहित अनेक सुधारों की जानकारी दी। फिल्म के माध्यम से भी आयोग के कार्यों को बताया गया। श्री श्रीवास्तव ने सुधारों की सराहना की। वे फाइल फोल्डर और अन्य जानकारी अपने साथ ले गये। इस दौरान सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्रीमती सुनीता त्रिपाठी भी उपस्थित थीं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

दस हजार सरकारी स्कूल बंद होंगे

मध्यप्रदेश में सरकारी स्कूलों की दशा और उनमें शिक्षा का स्तर सुधारने में नाकाम सरकार अब कम छात्रों की संख्या वाले सरकारी स्कूलों को बंद करने जा रही है। इन स्कलों को आसपास के बड़े स्कूल में मर्ज किया जाएगा। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग बाकायदा सर्वे करा रहा है। सर्वे की रिपोर्ट आने के बाद स्कूलों का बंद करने का प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जाएगा। शुरुआती दौर में यह निर्णय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में लागू किया जाएगा। सरकार के इस निर्णय पर अमल हुआ तो अगले शिक्षण सत्र से करीब दस हजार प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल बंद हो जाएंगे। प्रदेश में करीब सवा लाख से अधिक प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल हैं। इनमें से अधिकांश स्कूल शिक्षकों और संसाधन की कमी से जूझ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक कई सरकारी स्कूलों के पास अपने भवन है पर छात्र संख्या बेहद कम है। स्कूल शिक्षा विभाग अब ऐसे स्कूलों का सर्वे करा रहा है जिनमें छात्र संख्या 20 से कम है। इन स्कूलों को बंद कर इनके छात्र-छात्राओं को समीप के अन्य ऐसे स्कूल में मर्ज किया जाएगा जो पांच किलोमीटर के दायरे में हों। बताया जाता है कि इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने एक प्रस्ताव भी तैयार कर लिया है। बंद स्कूलों के बच्चों को आसपास के स्कूलों में शिफ्ट किया जाएगा। इन बच्चों के लिए निशुल्क वाहन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी और छठवीं और आठवीं के बच्चों को साइकिल से स्कूल आने कहा जाएगा। खाली स्कूल भवनों को आंगनबाड़ी और पंचायत विभाग को किराए पर दिया जाएगा और इसे पैसे को इन्फ्रास्ट्रक्चर और सुविधाएं बढ़ाने पर खर्च किया जाएगा। सर्वे के प्रारंभिक दौर में जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक बड़े और छोटे शहरों की पॉश कालोनियों के आसपास के सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या बेहद कम है। कई स्कूल ऐसे सामने आए हैं जहां बच्चों की संख्या दस से पंद्रह ही है और यहां राजनीतिक पहुंच के चलते दो से तीन शिक्षक तैनात हैं। इन्हें सबसे पहले बंद किया जाएगा। राज्यमंत्री स्कूल शिक्षा दीपक जोशी ने कहा जिन स्कलों में छात्र संख्या बेहद कम है उन्हें बंद करने पर विचार किया जा रहा है। इन स्कूलों के बच्चों को आसपास के स्कूल में शिफ्ट किया जाएगा। यह शिक्षा के स्तर को गुणवत्तायुक्त बनाने के लिए किया जा रहा है। स्कूलों के खाली भवनों को हम आंगनबाड़ी और पंचायत विभाग को किराए पर देने पर भी विचार कर रहे हैं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

शिवराज सिंह चौहान  कप कबड्डी

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में आज रीवा जिले के जवा जनपद अन्तर्गत ग्राम अतरैला में मुख्यमंत्री स्वच्छता सम्मान समारोह एवं विधायक कप कबड्डी प्रतियोगिता 2017 का आयोजन हुआ। इस अवसर पर रीवा, सिरमौर, गंगेव और नईगढ़ी जनपद पंचायतों को खुले में शौच मुक्त घोषित किया गया। मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि ग्रामीण अंचल में होने वाले खेलों के आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं को आगे आने में सहायक होते हैं। उन्होंने कहा कि शासन स्तर से ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिये बेहतर कोच और संसाधन मुहैया करवाने के सभी प्रयास किये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कबड्डी जैसे स्थानीय खेल के आयोजन के लिये विधायक बधाई के पात्र हैं। उन्होंने सिरमौर में कबड्डी खेल के लिये इनडोर स्टेडियम के निर्माण की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गाँव और शहर को साफ-सुथरा और स्वच्छ बनाने का कर्त्तव्य प्रत्येक व्यक्ति का है। आज रीवा जिले की जो चार जनपदें खुले में शौच मुक्त हो रही हैं वहाँ के जन-प्रतिनिधि, ग्रामीणजन और प्रशासनिक अधिकारी बधाई के पात्र हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब जरूरत इस बात की है कि यहाँ सतत निगरानी हो और लोग शौचालयों का उपयोग करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में प्रत्येक व्यक्ति को आवास देने के उद्देश्य से ग्रामीण आवास कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम में रीवा जिले में इस वर्ष 38 हजार आवास बनाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि छात्रों को पढ़ाई के लिये दूर न जाना पड़े, इस उद्देश्य से शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न विद्यालयों का उन्नयन और महाविद्यालयों की स्थापना की जा रही है। अब कक्षा 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी को उच्च शिक्षा हेतु प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश पर लगने वाली फीस शासन द्वारा वहन की जायेगी। किसानों के लिये शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। नहरों का जाल बिछाकर असिंचित भूमि को सिंचित करने का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी और स्व-रोजगार योजनाओं का लाभ लेकर अपना स्वयं का उद्यम स्थापित करने के लिये आगे आकर स्वावलम्बी बनें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संकल्प दोहराते हुए कहा कि प्रदेश में कानून बनाकर मासूमों पर अत्याचार करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा का प्रावधान किया जायेगा। उन्होंने आजीविका मिशन को सशक्त बनाने की बात भी कही। मुख्यमंत्री ने जवा क्षेत्र को विकसित क्षेत्र बनाने के लिये हर सम्भव कार्य किये जाने की बात कहते हुए लोगों से नशा न करने और वृक्षारोपण कर प्रदेश को हरा-भरा एवं समृद्धशाली बनाने में सहयोग की अपेक्षा की। श्री चौहान ने स्वच्छ भारत मिशन अभियान में खुले में शौच मुक्त जनपदों के अध्यक्षों और सरपंचों को पुष्प-वर्षा कर व प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया। मुख्यमंत्री ने अपने अतरैला भ्रमण के दौरान 8949.79 लाख रूपये लागत के 3301 निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में सांसद श्री जनार्दन मिश्र, विधायक त्यौंथर सर्वश्री रमाकांत तिवारी और दिव्यराज सिंह, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती विभा पटेल सहित जन प्रतिनिधि और स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।     अच्छे प्रशासन के लिये तकनीक का उपयोग जरूरी-मुख्यमंत्री श्री चौहान मोबाइल एप-शिवराज सिंह चौहान की लांचिंग    मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आज के समय में अच्छा प्रशासन देने के लिये तकनीक का उपयोग करना जरूरी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज यहाँ 'मोबाइल एप शिवराजसिंह चौहान'' के लांचिंग कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह सुशासन की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण कदम है। यह जनता के जुड़ने का सशक्त डिजिटल माध्यम है। इससे कम समय में जनता जुड़ेगी तथा सुझाव और समस्याओं की जानकारी दे सकेगी। इस एप से कार्यक्रमों तथा शासकीय योजनाओं की जानकारी भी मिलेगी। यह परस्पर संवाद का अच्छा माध्यम बनेगा। इससे जनता की समस्या का समाधान त्वरित समय में होगा। प्रमुख सचिव जनसंपर्क  एस.के.मिश्रा ने एप के संबंध में जानकारी दी। एण्ड्राईड फ़ोन के गूगल प्ले स्टोर पर शिवराज सिंह चौहान एप्प सर्च कर सकते हैं। इसे सिलेक्ट कर इंस्टॉल बटन दबाये। अगर एप कोई परमिशन माँगता है तो सहमति दें । एप इंस्टॉल होने के बाद अपनी भाषा अंग्रेज़ी या हिंदी का चयन कर सकते हैं। यह एप में मेन्यू सेक्शन में जा कर अलग-अलग जानकारियाँ प्राप्त कर सकते हैं। मुख्यमंत्री के समाचार, कार्यक्रम और उनके भाषण के वीडियो देख सकते हैं एवं ऑडियो सुन सकते हैं। साथ ही लेख पढ़ सकते हैं और अपना फ़ीडबेक भी दे सकते हैं। सोशल मीडिया से भी सीधा एप के माध्यम से जुड़ सकते हैं। बहुत सारे इंटरैक्टिव फ़ीचर्स इस एप में आने वाले दिनों में डाले जाएँगे। इसका आई.ओ.एस. वर्ज़न भी बहुत जल्द उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस मौके पर जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह, सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री विश्वास सारंग, महापौर श्री आलोक शर्मा, सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान और श्री सुहास भगत उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

चुनाव खर्च

  मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले के अटेर और उमरिया जिले के बाँधवगढ़ (अजजा) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के उप चुनाव के दौरान उम्मीदवारों द्वारा किये जाने वाले खर्च पर निगरानी के लिये नोडल अधिकारी तथा टीमें गठित होंगी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर भिण्ड एवं उमरिया जिले के कलेक्टर को निर्वाचन व्यय लेखे की निगरानी के लिये जिला स्तर पर एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने को कहा गया है। निर्वाचन व्यय पर नजर रखने के लिये राजनैतिक दलों के साथ बैठक कर विभिन्न आइटम की दरों का निर्धारण करने के लिये कहा गया है। दोनों कलेक्टर को जिले एवं निर्वाचन क्षेत्र के लिये सहायक व्यय पर्यवेक्षक, फ्लाइंग स्क्वाड, स्थैतिक निगरानी, वीडियो निगरानी और अवलोकन एवं लेखा टीम, मीडिया प्रमाणक एवं अनुवीक्षण समिति (MCMC), कंट्रोल रूम और 24X7 कॉल सेंटर का गठन करने के निर्देश भी दिये गये हैं। निष्पक्ष चुनाव के लिए आबकारी विभाग के उड़नदस्तों को अवैध शराब रोकने के लिये तैनात किये जाने को कहा गया है। पुलिस, वाणिज्यिक कर, आबकारी विभाग, एयरपोर्ट अथारिटी, राज्य लीड बैंक के मैनेजर के प्रतिनिधि को राज्य तथा जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त करने को कहा गया है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraj singh sadak

सड़क विकास निगम के संचालक मंडल की बैठक में मुख्यमंत्री  एमपी में अगले साल चुनाव हैं इसलिए ख़राब सड़कों को लेकर राजनीति हो इससे पहले ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सड़कों को दुरुस्त करने के साथ सड़क निर्माण में तेजी लाने के निर्देश विभिन्न विभागों को दिए हैं। भोपाल मंत्रालय में मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के संचालक मंडल की 33वीं बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री ने सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाने और निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। बैठक में टोल संग्रहण को पूरी तरह इलेक्ट्रॉनिक बनाने, देवास बायपास को चौड़ा करने, घारा-वारासिवनी-तुमसर से महाराष्ट्र सीमा तक सड़क निर्माण को उन्नत बनाने, निगम की परियोजनाओं के लिए सुपरविजन चार्ज तय करने, निगम स्टाफ बढ़ाने, रोड सेफ्टी फंड नियम लागू करने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह, मुख्य सचिव श्री बी.पी.सिंह, अपर मुख्य सचिव वित्त श्री ए.पी. श्रीवास्तव, अपर मुख्य सचिव वन श्री दीपक खांडेकर, प्रमुख सचिव नगरीय विकास श्री मलय श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव लोक निर्माण श्री प्रमोद अग्रवाल, स्वतंत्र निदेशक श्री प्रसन्न कुमार दाश, सचिव खनिज श्री मनोहर दुबे, प्रबंध संचालक सड़क विकास निगम श्री मनीष रस्तोगी उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

ओमप्रकाश धुर्वे

खाद्य-नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  धुर्वे विश्व उपभोक्ता संरक्षण दिवस कार्यक्रम में  खाद्य-नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण एवं श्रम मंत्री  ओमप्रकाश धुर्वे ने कहा है कि दूरस्थ और ग्रामीण अंचल में उपभोक्ताओं को जागरूक करने के ठोस प्रयास किये जायें। कन्ज्यूमर हेल्पलाइन को शुरू किया जाये। मंत्री श्री धुर्वे विश्व उपभोक्ता संरक्षण दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। भोपाल हॉट में राज्य-स्तरीय कार्यक्रम में खाद्य, औषधि प्रशासन, नाप-तौल, तेल और गैस कम्पनी, बैंक और उपभोक्ता क्षेत्र में काम करने वाली विभिन्न स्वैच्छिक संस्थाओं के स्टॉल में दर्शाई गतिविधियों का हवाला देते हुए श्री धुर्वे ने कहा कि नगरीय के साथ ग्रामीण क्षेत्र पर भी ध्यान देने की जरूरत है। मंत्री श्री धुर्वे ने कहा कि उपभोक्ता मामलों के निराकरण में और तेजी लाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भोपाल, इंदौर, ग्वालियर आदि नगरीय क्षेत्र में अधिक मामले दर्ज होते हैं। यह नगरीय क्षेत्र में उपभोक्ताओं के जागरूक होने को दिखाता है। कुछ जिलों में मामलों का दर्ज न होना दर्शाता है कि उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में भी संचालित किये जाये। मंत्री श्री धुर्वे ने कहा कि ऐसी स्वैच्छिक संस्थाओं को अनुदान देने में प्राथमिकता दी जाये। प्रमुख सचिव श्री के.सी. गुप्ता ने बताया कि खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग 2 से 3 माह के भीतर कंज्यूमर हेल्प लाइन शुरू करवायेगा। हेल्प लाइन के टोल-फ्री नम्बर पर उपभोक्ता शिकायत कर जानकारी भी प्राप्त कर सकेगा। मंत्री श्री धुर्वे ने प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। प्रदर्शनी में विभिन्न विभाग और स्वैच्छिक संगठन द्वारा 35 स्टॉल लगाये गये। मध्यप्रदेश वेयर-हाउसिंग एवं लॉजिस्टिक कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह राजपूत और मध्यप्रदेश सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्री हितेष वाजपेयी ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। आयुक्त खाद्य श्री विवेक पोरवाल, नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक श्री फैज अहमद किदवई और रजिस्ट्रार राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण श्री अवधेश श्रीवास्तव भी मौजूद थे। यह हुए सम्मानित कार्यक्रम में वर्ष 2016 के लिये राज्य-स्तर पर प्रथम पुरस्कार के लिये विंध्य उपभोक्ता संरक्षण परिषद सीधी के श्री हरीश मिश्रा को प्रथम, कंज्यूमर एण्ड सिविल राइट्स एसोसिएशन ग्वालियर की श्रीमती ममता सिंह को द्वितीय और आशा स्मिता फाउण्डेशन भोपाल की श्रीमती स्मिता सक्सेना को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता में चयनित 6 छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कार दिये गये। उत्कृष्ट स्टॉलों के लिये नाप-तौल, खाद्य एवं औषधि प्रशासन और आशा स्मिता फाउण्डेशन को भी सम्मानित किया गया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

निगम-मंडल

    शिवराज सिंह कैबिनेट ने मध्यप्रदेश के निगम मंडलों को लाभ के दायरे से बाहर लाने मध्यप्रदेश विधानमंडल सदस्य निर्हरता निवारण(संशोधन) विधेयक को मंजूरी दे दी है। यह विधेयक विधानसभा में पेश होगा। वहीं मौजूदा सत्र के लिए पांच हजार 200 करोड़ का अनुपूरक बजट प्रस्ताव भी सरकार लाएगी। मध्यप्रदेश विधानमंडल सदस्य निर्हरता निवारण संशोधन विधेयक  के लागू होने के बाद प्रदेश के सांसद-विधायक निगम-मंडलों में भी पदस्थ किए जा सकें गे। जिन निगम मंडलों को लाभ के दायरे से बाहर किया जा रहा है उनमें कृषक आयोग, राज्य सामान्य वर्ग निर्धन कल्याण आयोग, राज्य वरिष्ठ नागरिक कल्याण आयोग, बुंदेलखंड  व महाकौशल विकास प्राधिकरण, मछुआ कल्याण बोर्ड, कुक्कुट विकास निगम, व्यापार संवर्द्धन सलाहकार बोर्ड और बीज विकास निगम शामिल है। कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि मेडिकल कालेजों द्वारा संचालित अस्पतालों में उपकरण की खरीदी चिकित्सकों से नहीं कराने का फैसला सरकार ने लिया है। एक लाख तक के उपकरण की खरीदी का अधिकारी डीन को होगा। इससे अधिक की खरीदी केंद्र की तर्ज पर एचएलएल और एचएससीसी कम्पनी से की जाएगी।    विधानसभा के बजट सत्र में ही आवास गारंटी विधेयक मंजूरी के लिए सदन में पेश किया जाएगा। इसके लिए कैबिनेट में प्रदेश में वर्ष 2022 तक 25 हजार पुलिस आवासों के निर्माण पर भी सहमति व्यक्त की गई है। आवास गारंटी विधेयक पास होने के बाद मध्यप्रदेश में पैदा हुए सभी आवासहीनों को जमीन या मकान देने की घोषणा पर अमल शुरू हो जाएगा।  आवास गारंटी विधेयक पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने खाद्य मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे को तब बोलने से रोक दिया जब वे इस योजना को लेकर डिंडोरी जिले में किए गए कामों का बखान करने लगे। सीएम चौहान ने कहा कि अभी यह विषय इस पर बात करने का नहीं है। ऊर्जा विभाग द्वारा किसानों को पांच हार्स पावर के पंप कनेक्शन के मामले में दी जाने वाली सब्सिडी पर चर्चा के दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री विजय शाह ने कहा कि सरकार सब्सिडी की राशि सीधे किसानों के खाते में जमा करे। ऊर्जा विभाग को सब्सिडी की राशि नहीं दी जानी चाहिए।   इसके अलावा व्यापारियों के वेट से संबंधित अपीलों की सुनवाई दो साल के बजाय एक साल में ही करवाने के लिए वेट संशोधन विधेयक को मंजूरी दी गई और अपंजीकृत व्यापारियों को वेट से जोड़ने और व्यापारियों की अपील का निपटारा एक साल के भीतर करने के लिए मध्यप्रदेश वेट संशोधन विधेयक 2017 पर भी कैबिनेट में चर्चा हुई। आगर जिले में पॉलीटेक्निक महाविद्यालय शुरू करने और भोपाल के ग्राम समरधा में 11 मील चौराहा पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (बीमाक)संस्था की स्थापना। मध्यप्रदेश वेयर हाउसिंग एंड लॉजिस्टिक कार्पोरेशन का नाम बदलेगा। 112 नायब तहसीलदारों की सीधी भर्ती को मंजूरी। एक भर्ती शर्तों में दी जाएगी छूट। मध्यप्रदेश राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन अधिनियम 2005 में संशोधन।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

रक्षा मंत्री शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद को केंद्र में रक्षा मंत्री बनाये जाने को अफवाह बता चुके हैं इसके बावजूद शिवराज को केंद्र में रक्षा मंत्री बनाए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर बहस- मुबाहिस और कयासों का दौर जारी है।  होली के ठीक एक दिन पहले हुई भाजपा संसदीय दल की बैठक में रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर को गोवा का सीएम बनाने के फैसले के बाद रक्षा मंत्री के लिए राजस्थान की सीएम वसुन्धरा राजे, छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह और शिवराज सिंह के नामों की चर्चाएं हैं। इसमें सोशल मीडिया सबसे वजनदार और गंभीर नाम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का मान रहा है। मनोहर पर्रिकर के इस्तीफे के बाद फिलहाल रक्षा विभाग का प्रभार वित्त मंत्री अरूण जेटली को दिया गया है। गौरतलब यह भी है कि सीएम केंद्र की राजनीति में सक्रिय होने से हमेशा से ही इंकार करते रहे हैं। वे कई मौकों पर साफ कह चुके हैं कि फिलहाल वे मध्यप्रदेश की ही सेवा करना चाहते हैं।  उमाशंकर बोले, शिवराज की अभी प्रदेश को जरूरत: शिवराज सिंह के केंद्र में जाने की संभावनाओं पर प्रदेश के राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा है कि उनकी सेवाओं को अभी प्रदेश को जरूरत है। आज बैरसिया में एक कार्यक्रम में पत्रकारों के सवालों के जवाब में उन्होंने यह बात कही।     

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

पत्रकारों को  शिवराज की सौगात

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि रहने के लिये स्थान और प्रतिभा का सम्मान प्रदेश की धरती पर हर व्यक्ति का अधिकार होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आवास के लिये भूमि के अधिकार का कानून बनाने जा रही है। प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के प्रोत्साहन के लिये मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना बनाई गयी है। योजना के तहत प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में प्रवेश पाने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों की फीस राज्य सरकार भरेगी। श्री चौहान भोपाल में पत्रकारों के अभिव्यक्ति नगर लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह, प्रमुख सचिव जनसंपर्क  एस.के.मिश्रा, आयुक्त जनसंपर्क  अनुपम राजन भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आज का जीवन संघर्ष भरा है। हर व्यक्ति की यह कामना होती है कि वह अपनी संतान के लिये एक मकान बनाकर जाये। उन्होंने कहा कि समाज में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वे अपनी कर्तव्य परायणता से स्थितियों को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। यह आवासीय कॉलोनी उनके प्रति समाज के कर्तव्य की पूर्ति का प्रतीक है। कॉलोनी का लेआउट भारतीय संस्कृति का सुव्यवस्थित स्वरूप है। आशा व्यक्त कि आवासों का निर्माण भी ऐसा ही होगा। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों, जिनका चयन विधि, चिकित्सा, इंजीनियरिंग आदि पाठ्यक्रमों के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में होगा, उनकी फीस राज्य सरकार भरेगी। इससे कम अंक वाले विद्यार्थियों की भी फीस राज्य सरकार भरवायेगी। किन्तु नौकरी मिलने पर उन्हें फीस की राशि बिना ब्याज के लौटाना होगी। कार्यक्रम के दौरान कालोनी की सदस्यों की ओर से मुख्यमंत्री को अभिनंदन पत्र भेंट किया गया।  वरिष्ठ पत्रकार  दिनेश गुप्ता ने कॉलोनी विकास से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

जयंत मलैया

 वित्त मंत्री जयंत मलैया ने कहा है कि राज्य सरकार प्रतिभाशाली बच्चों को आगे बढ़ने के लिये धन की कमी को आड़े नहीं आने देगी। प्रतिभाशाली बच्चों को उच्च संस्थान में प्रवेश दिलवाने के लिये राज्य सरकार ने 1000 करोड़ का विशेष कोष तैयार किया है। इस कोष के माध्यम से उच्च संस्थानों में प्रवेश लेने वाले बच्चों की फीस की प्रतिपूर्ति की जायेगी। वित्त मंत्री श्री मलैया  दमोह जिले के बटियागढ़ और पथरिया कॉलेज में छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन का वितरण कर रहे थे। इस मौके पर विधायक श्री लखन पटेल भी मौजूद थे। वित्त मंत्री ने पथरिया कॉलेज में 269 और बटियागढ़ में 156 छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किये। वित्त मंत्री श्री मलैया ने कहा कि विद्यार्थी स्मार्ट फोन का उपयोग पढ़ाई में करेंगे। उन्होंने कहा कि अगले शैक्षणिक सत्र से 520 हाई स्कूल और 240 हायर सेकेण्डरी स्कूल का अपग्रेडेशन किया जायेगा। बांदकपुर में आवासहीनों को पट्टे वितरित वित्त मंत्री श्री जयंत मलैया ने बांदकपुर में लोक कल्याण शिविर में 45 गाँव के 1800 आवासहीनों को आवासीय पट्टे वितरित किये। वित्त मंत्री ने कहा कि वर्ष 2022 तक प्रदेश में प्रत्येक आवासहीन का खुद का आवास होगा। इसके लिये राज्य सरकार ने महत्वाकांक्षी योजना पर कार्य शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि बांदकपुर में 33 लाख की लागत से आयुष अस्पताल का भवन तैयार करवाया जा रहा है और डेढ़ करोड़ की लागत से स्कूल भवन तैयार करवाया जा रहा है। वित्त मंत्री ने शिविर में 50 से अधिक नि:शक्तजन को ट्रायसिकल, व्हील-चेयर एवं अन्य उपकरण वितरित किये। शिविर में नागरिकों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मुख्यमंत्री होली

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को रंगों के पर्व होली की बधाई और शुभकामनाएँ दी है और सीएम हाउस में जमकर होली मनाई।  मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक पर्व होली का भारतीय परम्परा में विशेष महत्व है। यह पर्व सामाजिक समरसता का संदेश देता है और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करता है। श्री चौहान ने आशा व्यक्त की है कि पर्यावरण को नुकसान पहुँचाये बिना परम्परागत हर्षोल्लास और आपसी प्रेम भाव के साथ होली का त्यौहार मनाया जायेगा। भक्ति और आनंद के संगम का पर्व है होली डॉ. मिश्र ने दी नागरिकों को बधाई  जनसंपर्क, जल संसाधन तथा संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने होली पर्व पर नागरिकों को बधाई दी है। मंत्री डॉ. मिश्र ने कहा कि होली का त्योहार भक्ति और आनंद के संगम का पर्व है। यह पर्व यह संदेश भी देता है कि हम सारी बुराईयों तथा आपसी गिले-शिकवे भुलाकर सब के साथ मिलकर त्योहार मनाएं। जनसंपर्क मंत्री डॉ.मिश्र ने कहा कि रंगों की होली के एक दिन पहले जहाँ होलिका दहन कर हम पौराणिक कथा को याद करते हैं, वहीं दूसरे दिन रंगों के माध्यम से जीवन में खुशियों के रंग बिखेरते हैं। जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने नागरिकों से पर्यावरण की रक्षा करते हुए त्योहार मनाने का अनुरोध किया है। इसके साथ ही उन्होंने स्वयं और अन्य लोगों के स्वास्थ्य को हानि पहुँचाए बिना होली मनाने की अपील भी की है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

पुरातात्विक उत्‍खनन

पुरातत्व विभाग के श्रीधर वाकणकर पुरातत्व शोध संस्थान द्वारा खरगोन जिले के मेहताखेड़ी जो नर्मदा घाटी में तहसील बड़वाह में पुरातात्विक उत्‍खनन से बेशकीमती 50 हजार वर्ष प्राचीन 350 पुरावशेष मिले हैं। दक्षिण कोरिया के प्रोफेसर डॉ. किडॉग ने उत्खनन स्थल का भ्रमण किया। उन्होंने यहाँ उत्खनन से बेहतर निष्कर्ष प्राप्त होने का दावा किया है। पुरातत्व आयुक्त श्री अनुपम राजन ने बताया कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण नई दिल्ली से वर्ष 2017 के जनवरी माह में अनुमति प्राप्त होने के बाद देश की प्रसिद्ध पुरातत्वविद्, डेक्कन कॉलेज पूना की पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर शीला मिश्रा के नेतृत्व में उत्खनन दल का गठन किया गया। संस्थान की और से शोध अधिकारी डॉ. जिनेन्द्र जैन, शोध सहायक डॉ. ध्रुवेन्द्र सिंह जोधा एवं डेक्कन कॉलेज के शोधार्थी डॉ. नीतू अग्रवाल, नम्रता विश्वास और गरिमा खन्सीली को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। श्री राजन ने बताया कि प्रोफेसर शीला मिश्रा एवं गठित दल ने फरवरी के द्वितीय सप्ताह में उत्खनन का कार्य शुरू किया। एक पखवाड़े में ही ट्रेन्च क्रमांक 1 से 200 एवं ट्रेन्च क्रमांक 2 से 150 पुरावशेष मिल चुके हैं। इनका विश्लेषण कर निष्कर्ष निकाले जायेंगे। इस तरह के उत्खनन में भू-गर्भीय जमाव, पुरा-भौगोलिक विश्लेषण और उपकरण प्रारूप के आधार पर मानव सभ्यता के विकास का अध्ययन किया जाता है। उत्खनन में प्राप्त मिट्टी को घोल कर व छान कर सूक्ष्म अवशेषों को खोजने का काम किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि प्रो. शीला मिश्रा ने वर्ष 2009 में कराये गये उत्खनन से आधुनिक मानव से संबंधित अवशेष शुतुरमुर्ग के अंडे के टुकड़े प्राप्त किये थे। इन माइक्रो-ब्लेड की तिथि फिजिकल रिसर्च लेबोरेट्री अहमदाबाद के प्रो. सिंघवी द्वारा 50 हजार वर्ष पुरानी आँकी गई है। शुतुरमुर्ग के अंडे की कार्बन तिथि 42 हजार से अधिक पहले की प्रमाणित हुई है। माइक्रोलिथ यह औजार एवं उपकरण जिनका उपयोग प्रागैतिहासिक मानव द्वारा शिकार और उसके बाद के कार्य में लकड़ी और हड्डी में लगाकर किया जाता था। पुरातत्व आयुक्त श्री राजन ने बताया कि हाल ही में किए गए पुरातत्वीय और जैवकीय अनुसंधानों के निष्कर्ष से सिद्ध होता है कि आज का मानव अनेक विभिन्नताओं के बावजूद एक लाख वर्ष पहले के दक्षिण अफ्रीका से प्रसारित समूहों से संबंध रखता है। मेहताखेड़ी क्षेत्र का मानव 50 हजार साल पहले अफ्रीका से विश्व में फैले मानव समूह से संबंधित है। श्री राजन ने बताया कि मेहताखेड़ी से मिले प्राचीनतम पुरावशेष प्रमाणित करते हैं कि प्रदेश में प्राचीन, दुर्लभ ऐतिहासिक सामग्री प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

narmda yatra

नर्मदा यात्रा पूरे भारत को जगाने का अभियान : मोहन भागवत  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वर्षा काल में एक दिन नर्मदा के दोनों तट पर अमरकंटक से लेकर बड़वानी तक लाखों लोग एक साथ पेड़ लगायेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज नेमावर में 'नमामि देवि नर्मदे'-सेवा यात्रा के जन-संवाद को संबोधित कर रहे थे। नेमावर में यात्रा के आगमन पर लोगों ने आस्था, विश्वास और उत्साह के साथ यात्रा का स्वागत किया। मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि नर्मदा सेवा यात्रा एक अद्भुत यात्रा है। नर्मदा की कृपा से मध्यप्रदेश अन्न के उत्पादन में देश में सबसे आगे है। नर्मदा से पेयजल, सिंचाई, बिजली और रोजगार मिलता है। नर्मदा के दोनों तटों के पेड़ पिछले पचास वर्षों में काट दिये गये हैं, जिससे नर्मदा की जल-धारा प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि नर्मदा के दोनों तटों पर पेड़ लगाने का संकल्प लें। किसान अपनी जमीन पर फलदार पेड़ लगायें तो उन्हें चार वर्ष तक 20 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से आर्थिक सहायता दिया जायेगा। नर्मदा किनारे के सभी शहर में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगायें जायेंगे। उन्होंने संकल्प दिलाया कि नर्मदा में पूजन समग्री नहीं डालें। इसके लिये नर्मदा के किनारे पूजन कुंड बनाये जायेंगे। नर्मदा किनारे के गाँवों के हर घर में शौचालय बनवायें। नर्मदा तट के पाँच-पाँच किलो मीटर की परिधि में आगामी एक अप्रैल से शराब की दुकानें बंद हो जायेंगी। अपने गाँवों को नशामुक्त बनाने का संकल्प लें। बेटा और बेटी को बराबर मानें उन्हें पढ़ायें। नर्मदा के तटों पर चेंजिंग रूम बनाये जायेंगे। बेटियों से दुराचार करने वालों को फाँसी की सजा दिलाने का कानून बनाया जायेगा। अगले वर्ष से प्रदेश की दूसरी नदियों पर भी इस तरह के अभियान चलाये जायेंगे। नेमावर में जन-संवाद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघसंचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि नर्मदा सेवा यात्रा अपने कर्म से पूरे भारत को जगाने का अभियान है। आधुनिक समय में मन में श्रद्धा रखकर कर्मरत होने का सबसे बड़ा उदाहरण यह यात्रा है। डॉ. भागवत ने आगे कहा कि दुनिया के किसी भी देश में नदी को माँ नहीं कहते। हमारे यहाँ नदियों को माँ मानते हैं और पेड़-पौधों की भी पूजा करते हैं। हमारे यहां कण-कण में ईश्वर को देखते हैं। हम सारी दुनिया की एकता में विश्वास रखते हैं। नर्मदा नदी हमें अपना स्वभाव और जीवन देती है। नर्मदा की सेवा यात्रा से पूरे देश में ऐसी प्रेरणा फैले। कार्यक्रम को आचार्य श्री विष्णु पुणन्ना जी, स्वामी रंगनाथ आचार्य जी, महाराज अखिलेश्वरानंद जी और सुश्री प्रज्ञा भारती ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में नर्मदा कलश का पूजन किया गया। साधु-संतों का सम्मान हुआ। शिव तांडव नृत्य की प्रस्तुति भी हुई। कार्यक्रम में वन मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार, खेल एवं युवक कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री श्री दीपक जोशी, पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री श्री सुरेन्द्र पटवा, सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री नंदकुमार सिंह चौहान, राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री शिव चौबे, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नि श्रीमती साधना सिंह, जन-अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री प्रदीप पाण्डे और श्री राघवेन्द्र गौतम सहित सभी धर्मों के धर्मगुरू, साधु-संत और जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे। स्वागत भाषण विधायक श्री आशीष शर्मा ने दिया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

narmda arti nemavar

19 मार्च तक स्थगित रहेगी यात्रा  मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान आज सपत्निक नेमावर में माँ नर्मदा की आरती में शामिल हुए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक श्री मोहन भागवत, महामंडलेश्वर अखिलेश्वरानंद, साध्वी प्रज्ञा भारती एवं अन्य साधु-संत भी माँ नर्मदा की आरती में सहभागी बने। वन मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार, खेल एवं युवक कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, जिले के प्रभारी मंत्री श्री सुरेन्द्र पटवा, स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री श्री दीपक जोशी, सांसद श्री नंदकुमारसिंह चौहान, विधायक आशीष शर्मा सहित अन्य जन-प्रतिनिधि भी आरती में उपस्थित थे। नेमावर में जन-संवाद कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री श्री चौहान सपत्निक लगभग दो किलोमीटर तक ध्वज एवं कलश के साथ पैदल चलकर माँ नर्मदा के घाट पहुँचे। माँ नर्मदा के कलश और ध्वज-पूजन के बाद उन्होंने सिद्धेश्वर मंदिर में जाकर गर्भगृह में इन्हें स्थापित किया। अब ध्वज और कलश 19 मार्च तक यहीं रखे जायेंगे और नर्मदा सेवा यात्रा का विराम रहेगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

जनादेश मोदी मैजिक

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने आज पाँच राज्यों के चुनाव परिणामों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उत्तरप्रदेश में मोदी की लहर नहीं आँधी हैं। गठबंधन तिनके की तरह उड़ गया। उन्होने कहा कि उत्तरप्रदेश का जनादेश अभूतपूर्व जनादेश है। यह मोदी मैजिक है। जनता में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति अगाध विश्वास है। वे जन-जन के मन में बसे है। जनता उन्हें विकास के लिए भगवान का वरदान मानती है। उनके अभूतपूर्व व्यक्तित्व, विकास के काम, देश हित के फैसलों, गरीबों के विकास के लिए उठाए गए कदम के चलते लोग उन्हें अपने मसीहा के रूप में देखते है। इसलिये बाकी दलों का उत्तरप्रदेश में सफाया हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की जीत मोदी मैजिक है। जनता का मोदी जी में विश्वास है । जनता को लगता है कि मोदी जी भारत को परम वैभव की अवस्था में पहुँचा सकते हैं। आँख बंदकर जनता ने मोदी जी पर विश्वास किया है। उनको अपने दिन में बसाया है।  श्री चौहान ने कहा कि उत्तराखंड और मणिपुर में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाते श्री अमित शाह की हर मुद्दे पर गहराई से विचार कर आगे बढने की रणनीति सफल रही है। चौहान ने कहा कि भाजपा की जीत श्री शाह के नेतृत्व क्षमता की शानदार सफलता है। यह प्रधानमंत्री जी की लोकप्रियता और  उनके विकास की जीत है। जनता के विश्वास की जीत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता के मन में देश को आगे बढ़ाने की ललक है जिसने भाजपा को इतनी शानदार जीत है। उन्होने प्रधानमंत्री और श्री अमित शाह को बधाई दी और भाजपा को जिताने के लिये जतना, कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

पट्टे महिलाओं के नाम

  बैतूल में नर्मदा महिला संघ के अधिवेशन में मुख्यमंत्री  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि महिलाओं के लिये प्रदेश में जनपद स्तर पर महिला संरक्षण केन्द्र स्थापित किये जायेंगे। यह केन्द्र राज्य सरकार और स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से संचालित होंगे। भविष्य में जमीनों के पट्टे महिलाओं के नाम पर ही दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना में बेटियों को स्मार्ट फोन दिये जायेंगे। श्री चौहान आज बैतूल में नर्मदा महिला संघ के 15वें वार्षिक अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस मौके पर संघ के सभी समूहों को राष्ट्रीय आजीविका योजना से जोड़ने और 3 साल के लिये 40 करोड़ की सहायता देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि शीघ्र ही विधानसभा में दुराचारी व्यक्ति को फाँसी देने के प्रावधान करने के लिये कानून पेश किया जायेगा और उसे पारित कर केन्द्र सरकार को भेजा जायेगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को चल-अचल सम्पत्ति का स्वामी बनाया जायेगा और जमीन का पट्टा महिलाओं के नाम हो, यह भी प्रयास किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि महिलाओं की गंभीर बीमारियों के इलाज के लिये सरकार ने व्यवस्था की है। सामान्य बीमारी में 2 लाख रुपये तक का इलाज राज्य बीमारी सहायता कोष से करवाया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गरीब परिवार के बच्चों के 12वीं बोर्ड परीक्षा में 85 प्रतिशत नम्बर आने और उनका सिलेक्शन पीएमटी, पीईटी, लॉ, नर्सिंग और पॉलीटेक्निक में होने पर उनकी फीस सरकार वहन करेगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में हितग्राही को एक लाख 20 हजार रुपये और शौचालय बनाने के लिये 12 हजार रुपये दिये जायेंगे। हितग्राही स्वयं श्रम करेगा तो उसे मनरेगा से राशि भी दी जायेगी। मुख्यमंत्री ने नर्मदा महिला संघ से सामूहिक विवाह योजना में सहभागिता निभाने और गाँवों को नशामुक्त करने का अभियान चलाने को कहा। उन्होंने बताया कि नर्मदा नदी के 5 किलोमीटर के अन्दर की सभी शराब दुकानें बंद करने का निर्णय लिया गया है। श्री चौहान ने संघ द्वारा 255 गाँव में 872 समूह बनाने और 11 हजार 836 परिवारों को जोड़ने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने इस बात की भी प्रशंसा की संघ ने घरेलू हिंसा के विरुद्ध भी प्रभावी अभियान चलाया है। उन्होंने बताया कि मलबरी और रेशम के कार्य में होशंगाबाद और बैतूल की 4,500 महिलाएँ जुड़ी हैं और उन्होंने सतपुड़ा रेशम उत्पादन लिमिटेड बनाया है। स्वतंत्र रूप से शिल्प का कार्य शुरू कर अनुकरणीय काम कर दिखाया है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि बैतूल में हर माह महिलाओं की जन-सुनवाई का आयोजन किया जाये। मुख्यमंत्री ने बैतूल पुलिस के समर्थ संगनी कार्यक्रम पर आधारित फोल्डर का विमोचन किया। कार्यक्रम को संघ की अध्यक्ष श्रीमती सेवन्ती बाई ने भी संबोधित किया।इस मौके पर लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह, विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल, नगरपालिका अध्यक्ष श्री अल्केश आर्य भी उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

विधानसभा में  कुपोषण

  भोपाल में मध्यप्रदेश विधानसभा में  कुपोषण से मौत को लेकर  पक्ष-विपक्ष के विधायक सवाल पर सवाल उठा रहे हैं।  विधायक रामनिवास रावत के सवाल के जवाब में महिला एवं बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनिस ने माना एक साल में प्रदेश 29 हजार 410 बच्चों की मौत हो गई। ये मौतें निमोनिया, टीबी, मलेरिया, मीजल्स सहित अन्य बीमारियों के कारण हुई। इनमें 6 साल से कम उम्र के 28 हजार 948 बच्चे हैं। 462 बच्चे 6 साल से अधिक उम्र के थे। रावत ने कहा कि कुपोषण के कारण बच्चों में प्रतिरोध क्षमता कम हो जाती है और बुखार, निमोनिया, मीजल्स जैसी बीमारियों से उनकी जान चली जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि अन्य का आंकड़ा देकर सरकार कुपोषण से मौत को छिपाने की कोशिश कर रही है। सरकार ये तो मान रही है कि प्रदेश में लाखों की संख्या में कुपोषित और अतिकुपोषित बच्चे हैं, लेकिन उनकी मौत कुपोषण से मानने को तैयार नहीं है। विधायक सुंदरलाल तिवारी, दीवान सिंह पटेल और विक्रम सिंह ने कुपोषण और पोषणाहार पर सवाल किए। जवाब में मंत्री चिटनिस ने माना कि पूरे प्रदेश में 0 से 5 साल की उम्र तक के 14 लाख 37 हजार 588 बच्चे कुपोषित हैं। इनमें से 1 लाख 41 हजार 451 अतिकुपोषित हैं।   छह साल से कम उम्र के बच्चे    बीमारी-- बच्चों की मौत   निमोनिया----1701   डायरिया ----0150   बुखार ----1195   मीजल्स ----0012   अन्य ----25440   कुल---- 28948   छह साल से अधिक उम्र के बच्चे    डायरिया ---022   टीबी-----0027   श्वसन रोग ----0087   मलेरिया---0010   बुखार ---0346   462   कुल : 29410   कुपोषण पर श्वेतपत्र कब लाएगी, बता नहीं पाई सरकार  कुपोषण पर श्वेतपत्र कब लाया जाएगा, इस बारे में सरकार अभी तक नहीं बता पाई। विधायक बाला बच्चन के सवाल के लिखित जवाब देते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनिस ने माना कुपोषण को लेकर सरकार द्वारा श्वेत पत्र लाने की बात कही गई थी। इसका काम चल रहा है। उन्होंने यह भी माना कि पूरक पोषण आहार प्रदायगी व्यवस्था में बदलाव के लिए उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है। साथ ही न्यायालय में भी इससे संबंधित मामला विचाराधीन है। जिसमें यथास्थिति के निर्देश है। इन दोनों पहलुओं को लेकर सिंमति विचार कर रही है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

युवा वैज्ञानिक कांग्रेस

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री गुप्ता ने किया शुभारंभ   मध्यप्रदेश युवा वैज्ञानिक कांग्रेस में विद्यार्थियों ने 206 रिसर्च पेपर प्रस्तुत किये। राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने दो-दिवसीय युवा वैज्ञानिक कांग्रेस का शुभारंभ किया। यह कांग्रेस विज्ञान भवन में हो रही है। श्री गुप्ता ने कहा कि इस वर्ष से पुरस्कारों की संख्या में वृद्धि की जा रही है। अब जिस विषय पर 10 रिसर्च पेपर प्रस्तुत किये जायेंगे, उनमें से एक को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जायेगा। जिस विषय पर 10 से 20 तक रिसर्च पेपर प्रस्तुत होंगे, उनमें 2 पुरस्कार और जिनमें 20 से 30 तक रिसर्च पेपर प्रस्तुत किये जायेंगे, उनमें 3 पुरस्कार दिये जायेंगे। प्रथम पुरस्कार 25, दूसरा 20 और तीसरा 15 हजार रुपये का होगा। श्री गुप्ता ने कहा कि जन-सामान्य के विकास और कल्याण के लिये विज्ञान का विस्तार जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिन जिलों से रिसर्च पेपर नहीं आये हैं, उन जिलों के विद्यार्थियों को रिसर्च पेपर प्रस्तुत करने के लिये प्रोत्साहित किया जायेगा। श्री गुप्ता ने कहा कि प्रदेश की जरूरत के अनुसार रिसर्च को प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि विज्ञान कांग्रेस के सहभागियों से फीडबेक भी लिया जाये। फीडबेक के आधार पर सुधार प्रस्तावित करें। श्री गुप्ता ने रिसर्च पेपर की संक्षेपिका का विमोचन भी किया। प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी श्री मोहम्मद सुलेमान ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य विज्ञान को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि सवाल उठाने की क्षमता होनी चाहिये, समाधान जरूर मिलेगा। प्रमुख सचिव ने कहा कि प्रदेश के उद्योगों से संबंधित रिसर्च पर ज्यादा ध्यान दिया जाये। किसी भी प्रयोगशाला में अनुसंधान के लिये आर्थिक सहायता मेपकास्ट के महानिदेशक श्री सी.के. पाटिल ने बताया कि 18 विषय पर 350 से अधिक रिसर्च पेपर आये थे, जिनमें से 206 का चयन वरिष्ठ वैज्ञानिकों द्वारा किया गया है। उन्होंने बताया कि युवा वैज्ञानिकों को देश की किसी भी प्रयोगशाला में अनुसंधान के लिये 10 हजार रुपये प्रतिमाह की स्कालरशिप दी जाती है। इसके अलावा आने-जाने का किराया और 5000 रुपये का अनुदान भी दिया जाता है। उन्होंने बताया कि यह 32वीं युवा विज्ञान कांग्रेस है। पिछले साल विभिन्न युवा वैज्ञानिक ने देश की महत्वपूर्ण प्रयोगशालाओं में अनुसंधान किया है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

शंकरदयाल शर्मा

  भोपाल। रेतघाट चौराहे पर स्थित पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर शंकर दयाल शर्मा की प्रतिमा को  दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने का मामला सुलझ गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी , महापौर आलोक शर्मा ने कल दिल्ली में डॉ. शर्मा के परिवार से मुलाकात की। लगभग 15 मिनट चली इस बातचीत में उनके परिवार जन शिफ्टिंग के लिए तैयार हो गए। गौरतलब है कि केबल स्टे ब्रिज के निर्माण के बाद और शहर में स्मार्ट ट्रैफिक के लिए रोटरियों से प्रतिमाओं को शिफ्ट किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने इस शिफ्टिंग का विरोध किया था। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकरदयाल शर्मा की प्रतिमा गोहर महल के अपोजिट साइड रोड झील की ओर बगीचे में लगाई जाएगी।  कल सफदरजंग रोड नई दिल्ली में (स्वं. शंकरदयाल शर्मा की पत्नी और पुत्र का अधिकृत आवास) एक उच्चस्तरीय बैठक हुई। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी, महापौर आलोक शर्मा, पूर्व राष्ट्रपति  के पुत्र आशुतोष दयाल शर्मा, कृष्णमोहन सोनी, आरिफ मसूद सहित कुछ अन्य परिवारजन शामिल हुए। महापौर आलोक शर्मा स्मार्ट ट्रैफिक के लिए लंबे समय से प्रयासरत थे। यह मामला राजनीतिक न बने इसलिए उन्होंने पचौरी और डॉ. शर्मा के परविारजनों से बात की। इस उच्चस्तरीय मीटिंग को आयोजित करने में सानिध्य समिति की सचिव ऋतु शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ऋतु ने नेताओं के साथ-साथ शर्मा परिवार से बात की और बैठक का स्थान और समय तय किया गया।  लालघाटी चौराहे से हटाई गई पंडित दीनदयालजी की प्रतिमा को पास की पहाड़ी पर 1, 35,81,130 रुपये की लागत से शिफ्ट किया जाएगा। इसी तरह अन्य चौराहों से भी प्रतिमाएं शिफ्ट की जाएंगी।   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मध्यप्रदेश टूरिज्म

पर्यटन विकास निगम द्वारा मध्यप्रदेश टूरिज्म अवार्ड-2017 के लिये ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 15 मार्च से शुरू होकर 15 अप्रैल तक चलेगी। यह ऑनलाइन प्रक्रिया www.mpstdc.com पर उपलब्ध रहेगी। निगम द्वारा अलग-अलग श्रेणियों में लगभग 24 अवार्ड निगम के अधिकारी और कर्मचारियों को दिये जायेंगे। अवार्ड प्रक्रिया में भाग लेने के इच्छुक अधिकारी-कर्मचारी अपना एम्पलाई कोड एवं पासवर्ड डालकर अपने वर्ग का फार्म ऑनलाइन भर सकेंगे। पर्यटन इकाइयों में कार्यरत वेटर, कुक, माली आदि कर्मचारियों द्वारा अपने आवेदन संबंधित इकाई प्रबंधकों के माध्यम से भरे जा सकेंगे। इच्छुक अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा वर्ष 2016-17 के दौरान किये गये कार्यों एवं उपलब्धियों के मूल्यांकन के आधार पर आवेदन जमा किये जायेंगे। निगम द्वारा अधिकारी-कर्मचारियों को दिये जाने वाले अवार्डस में सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय कार्यालय, मार्केटिंग कार्यालय, उप-महाप्रबंधक, क्षेत्रीय प्रबंधक, सर्वश्रेष्ठ वरिष्ठ पर्यटन अधिकारी, पर्यटन अधिकारी, सर्वश्रेष्ठ इंजीनियर, लेखाधिकारी, सर्वश्रेष्ठ रेसीडेंसी होटल, रिसॉर्ट, स्टेंडर्ड होटल, मार्ग सुविधा केन्द्र, सर्वश्रेष्ठ रसोई हेल्पर, कुक, वाहन चालक, बोट हेंडलर मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, वॉचमेन, हेड वेटर, वेटर एंव भृत्य आदि के लिए अवार्ड शामिल हैं। ऑनलाइन जमा किये गये आवेदनों का परीक्षण एक स्वतंत्र ज्यूरी द्वारा किया जायेगा। अवार्डस के लिये प्रत्येक पुरस्कार श्रेणी के उद्देश्य एवं योग्यता के मापदण्ड भी निर्धारित किये गये हैं। निगम द्वारा इस संबंध में सभी क्षेत्रीय कार्यालय, मार्केटिंग कार्यालय एंव इकाई प्रबंधक को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

parshuram

राज्य निर्वाचन आयुक्त परशुराम ने उप जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिये निर्देश   राज्य निर्वाचन आयुक्त  आर. परशुराम ने कहा कि निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी हमेशा 'रिव्यू, रिपेयर एण्ड प्रिपेयर'' सूत्र का पालन करें। श्री परशुराम राज्य निर्वाचन आयोग में अनुसूचित-क्षेत्र में स्थित नगरीय निकायों के आम निर्वाचन के संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों की बैठक में बोल रहे थे। श्री परशुराम ने कहा कि अनुसूचित क्षेत्र के 53 नगरीय निकाय में आगामी माहों में होने वाले निर्वाचन में पहली बार मल्टी पोस्ट ईव्हीएम का उपयोग होगा। उन्होंने कहा कि मतदाता-सूची बनाने में जीआईएस का उपयोग होगा। आधार के माध्यम से मतदाताओं की पहचान की जायेगी। आयोग के एप का अधिकतम उपयोग किया जायेगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि मतदाता-सूची बनाते समय लिंगानुपात का विशेष ध्यान रखें। किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची में छूटना नहीं चाहिये। आयोग द्वारा स्थापित ऑनलाइन सिस्टम का भरपूर उपयोग करें। बैठक में आयुक्त ने 'ऑनलाइन सिस्टम'' से संबंधित पुस्तक और पोस्टर का विमोचन किया। इस दौरान आयोग की प्रतिनिधि फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्रीमती सुनीता त्रिपाठी ने कहा कि मतदाता-सूची पुनरीक्षण का कार्य समय-सीमा में पूरा करें। निर्वाचन संबंधी सभी तैयारियाँ आयोग के निर्देशानुसार पारदर्शिता से की जाये। बैठक में उप सचिव श्री दीपक सक्सेना ने आईपीएमएस, आईईएमएस और ईव्हीएम के संबंध में जानकारी दी। उप सचिव श्री गिरीश शर्मा ने मतदाता-सूची की तैयारी, ऑनलाइन पंजीकरण, आधार सीडिंग, जीआईएस और आदर्श आचरण संहिता के संबंध में बताया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

upchunav

  मतदान 9 एवं मतगणना 13 अप्रैल को    भारत निर्वाचन आयोग ने आज मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले के 09-अटेर और उमरिया जिले के 89- बांधवगढ़ (अनुसूचित जनजाति) विधानसभा उप चुनाव की घोषणा की। अटेर और बांधवगढ़ विधानसभा उप चुनाव के लिये 9 अप्रैल को मतदान और 13 अप्रैल को मतगणना होगी। उप चुनाव की घोषणा के साथ ही दोनों उप चुनाव वाले निर्वाचन क्षेत्र में आदर्श आचरण संहिता लागू हो गयी है। घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 14 मार्च को उप चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन-पत्र जमा करवाने का सिलसिला शुरू हो जायेगा। नामांकन-पत्र जमा करवाने की अंतिम तिथि 21 मार्च निर्धारित है। नामांकन-पत्रों की जाँच का कार्य 22 मार्च को होगा तथा 24 मार्च तक नामांकन वापस लिये जा सकेंगे। निर्वाचन संबंधी सभी प्रक्रिया 15 अप्रैल तक पूरी कर ली जायेगी। अटेर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र तत्कालीन विधायक श्री सत्यदेव कटारे के निधन के कारण और बांधवगढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र तत्कालीन विधायक श्री ज्ञान सिंह के शहडोल संसदीय क्षेत्र से सांसद निर्वाचित होने के कारण रिक्त घोषित किया गया था। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती सलीना सिंह ने उप चुनाव वाले दोनों जिले के कलेक्टर एवं रिटर्निंग आफीसर को आदर्श आचरण संहिता का पालन करवाने के निर्देश दिये हैं। होली त्यौहार को देखते हुए दोनों निर्वाचन क्षेत्र में मिलन समारोह एवं अन्य कार्यक्रम में राजनैतिक व्यक्तियों की भागीदारी पर विशेष नजर रखने को कहा गया है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

स्व-रोजगार मेले

मुख्यमंत्री भोपाल में  पहले महिला रोजगार मेले का किया शुभारंभ  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि महिलाओं को रोजगार और स्व-रोजगार से जोड़ने के लिये हर जिले में महिला रोजगार, स्व-रोजगार मेलों का आयोजन किया जायेगा।  वे आज भोपाल हाट में महिलाओं के लिये रोजगार, स्वरोजगार मेले 'स्वावलंबी  महिला - सशक्त प्रदेश' का शुभारंभ कर रहे थे मुख्यमंत्री ने कहा कि हर दिन माताओं, बहनों, बेटियों के सशक्तीकरण के लिये समर्पित होना चाहिये। । इसके लिये शिक्षा के साथ रोजगार जरूरी है। उन्होंने कहा कि बेटियों की पढ़ाई पर पूरा ध्यान दे। पढ़ाई का पूरा खर्चा सरकार उठायेगी। महिला सशक्तीकरण के लिये यह जरूरी है। बहनें अपने पैरों पर खड़ी हो। रोजगार के सारे मौके तलाश करेंगे। जो बहनें अपना काम शुरू करना चाहती हैं उन्हें सरकार की ओर से पूरा सहयोग किया जायेगा। रोजगार के लिये लोन वापसी की गारंटी सरकार देगी। महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि महिलाओं के लिये रोजगार के कई अवसर है। उन्होंने कहा कि अपने परिवार के लिये आत्म-विश्वास के साथ अपना काम शुरू करना पड़ेगा। महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। अगले साल अपना रोजगार स्थापित करने वाली महिलाओं का सम्मेलन किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने स्व-रोजगारी महिलाओं और कौशल उन्नयन कार्यक्रम में भाग लेने वाली रोजगार की इच्छुक महिलाओं को ऋण राशि एवं प्रमाण-पत्र वितरित किये। इस अवसर पर मध्यप्रदेश रोजगार निर्माण बोर्ड के अध्यक्ष श्री हेमंत देशमुख, प्रमुख सचिव महिला-बाल विकास श्री जे. एन. कंसोटिया, कलेक्टर भोपाल श्री निशांत वरवडे़ और बड़ी संख्या में महिलाएँ उपस्थित थी।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 विधवा महिलाएँ अब कल्याणी

ETV के कार्यक्रम नारायणी नम: में शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं का किया सम्मान  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में विधवा महिलाओं को पेंशन स्वीकृति में अब बीपीएल होने की शर्त नहीं रहेगी। उनको कल्याणी के नाम से संबोधित किया जाएगा। राज्य की कल्याणकारी योजनाओं में प्राथमिकता देने के साथ ही उनकी ऊर्जा और शक्ति का प्रदेश के कल्याण और दूसरों की बेहतरी में भी उपयोग किया जाएगा। श्री चौहान  भोपाल में  ETV  के नारायणी नम: कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर जीवन की विपरीत परिस्थितियों के साथ संघर्ष कर मुकाम बनाने वाली हर उम्र की 10 महिलाओं और तीन महिला अधिकारियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि महिलाओं ने हर चुनौती का सफलतापूर्वक सामना कर यह दिखा दिया है कि अब महिलाएँ अबला नहीं सबला है। उनमें बुद्धिमत्ता, संकल्प और प्रतिबद्धता की कोई कमी नहीं है। अवसर मिले तो वे दूसरों का भी जीवन रोशन कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव को समाप्त करने का प्रयास किया है। बेटियाँ परिवार पर बोझ नहीं रहे। उनका सशक्तीकरण करने के लिये अनेक योजनाएँ बनाई गई हैं। श्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार दुराचारियों को मृत्युदंड देने संबंधी कानून का प्रारूप बनाकर राष्ट्रपति को भेजेगी। मुख्यमंत्री द्वारा धार जिले की गुलाबो बाई, मंडला की तबस्सुम, देवास की मानकुंवर, भोपाल की फातिमा और पूनम श्रोती, बड़वानी की दया, कटनी की डॉ. स्नेह चौधरी, झाबुआ की तिजोबाई, इन्दौर की दिशा तिवारी और जबलपुर की शैली दुबे, आई.ए.एस. श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव, पुलिस अधिकारी इरमिन शाह और श्रद्धा तिवारी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कन्या विवाह, लाड़ली लक्ष्मी और तेजस्विनी योजनाओं के प्रथम हितग्राहियों और बालिकाओं के समूह ने मुख्यमंत्री से भेंट की। बालिकाओं ने महिला के साथ दुराचार करने वाले विकृत मानसिकता के अपराधियों को मृत्युदंड देने का ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री जयंत मलैया, स्वास्थ्य मंत्री श्री रूस्तम सिंह, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस, ऊर्जा मंत्री श्री पारस जैन, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ला, लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह, राज्य मंत्री सामान्य प्रशासन श्री लाल सिंह आर्य, राज्य मंत्री पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्रीमती ललिता यादव और राज्य मंत्री सहकारिता श्री विश्वास सारंग उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

डॉ. यू.के. शुक्ला

  महिला दिवस पर शिवराज ने दिया डॉ शुक्ला ,अभिरुचि ,अक्षत को को पुरस्कार  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस इस अवसर पर महिलाओं, बच्चों को उत्पीड़न से बचाने के प्रयास के लिये दिया जाने वाला एक लाख रूपये का रानी अवंतीबाई वीरता पुरस्कार ग्वालियर की सुश्री अभिरूचि श्रीवास्तव को दिया गया। महिलाओं के स्वास्थ्य संवर्धन से जुडे मुद्दों पर विशेष योगदान के लिये एक लाख रूपये का श्री विष्णु कुमार महिला एवं बाल कल्याण पुरस्कार होशंगाबाद के डॉ. यू.के. शुक्ला को प्रदान किया गया। सतना के मास्टर अक्षत झा को बेटियों को बचाने के प्रयासों पर आधारित फिल्म बनाने के लिये सम्मानित किया गया। विधानसभा में मातृशक्ति को समर्पित भव्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि समाज और सरकार दोनों को महिला सशक्तिकरण के लिये काम करना होगा। भारत में बेटियों, बहनों और माताओं को सर्वोच्च सम्मान दिया गया है। नारी का सम्मान करना भारत की संस्कृति है। केवल एक दिन महिला दिवस को मनाने से बेहतर है हर दिन महिलाओं के सम्मान को समर्पित होना चाहिए। उन्होंने महिला दिवस पर माताओं, बहनों, बेटियों को शुभकामनाएँ दी। श्री चौहान ने कहा कि पुरूष प्रधान मानसिकता महिलाओं की स्थिति को गहरे प्रभावित करती है। यदि समाज साथ नहीं दे तो सरकार कुछ नहीं कर सकती। समाज की मानसिकता बदलने की जरूरत है। महिलाओं के विरूद्ध घरेलू हिंसा रोकने के लिये सबको सहयोग करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बेटियों के साथ दुराचार करने वालों को फाँसी देना चाहिए। बेटियों को मान-सम्मान देने में कोई कोताही नहीं होगी। समाज की मानसिकता बदलने का काम करने की जिम्मेदारी सभ्य पढ़े-लिखे जिम्मेदार नागरिकों की भी है। विधान सभा अध्यक्ष  सीतासरण शर्मा ने वैश्विक परिदृश्य की चर्चा करते हुए कहा कि बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ भारत की संस्कृति को पहचानने और बचाने की पहल है।महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में बेटियों के लिये कई अनूठी योजनाएँ शुरू की गई हैं। उन्होंने बेटियों और माताओं की ओर से मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि घर-परिवार सम्हालने वाली महिलाओं का वित्तीय योगदान भारत सरकार के सालाना बजट से कहीं ज्यादा है।  मुख्यमंत्री ने “जाग सखी” पुस्तिका, “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” के ब्रोशर और पोषण कैलेण्डर का विमोचन किया। अतिथियों को प्रतीक स्वरूप पोषण किट प्रदान किया गया। इस अवसर पर महिलाओं, बच्चों को उत्पीड़न से बचाने के प्रयास के लिये दिया जाने वाला एक लाख रूपये का रानी अवंतीबाई वीरता पुरस्कार ग्वालियर की सुश्री अभिरूचि श्रीवास्तव को दिया गया। महिलाओं के स्वास्थ्य संवर्धन से जुडे मुद्दों पर विशेष योगदान के लिये एक लाख रूपये का श्री विष्णु कुमार महिला एवं बाल कल्याण पुरस्कार होशंगाबाद के डॉ. यू.के. शुक्ला को प्रदान किया गया। सतना के मास्टर अक्षत झा को बेटियों को बचाने के प्रयासों पर आधारित फिल्म बनाने के लिये सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लिंगानुपात सुधारने के लिये विशेष प्रयास करने और उपलब्धि हासिल करने वाले जिलों के कलेक्टरों और आयुक्तों को भी सम्मानित किया गया । एक लाख रूपये का प्रथम पुरस्कार मुरैना जिले को, 60 हजार रूपये का द्वितीय पुरस्कार ग्वालियर को और 30 हजार रूपये का तृतीय पुरस्कार बालाघाट को दिया गया। 'बेटी बचाओ बेटी-पढ़ाओ' पर सांगीतिक रचना के लिये गुना जिले की सुश्री सुचिता व्यास को भी सम्मानित किया गया। प्रमुख सचिव महिला-बाल विकास श्री जे. एन. कंसोटिया ने महिलाओं की स्थिति की चर्चा की। आयुक्त महिला सशक्तिकरण श्री जयश्री कियावत ने आभार माना। इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती ललिता यादव और नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

पत्रकारिता  विश्वविद्यालय

  माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में दो नये विभाग भाषा विज्ञान अध्ययन विभाग और सांस्कृतिक अध्ययन विभाग स्थापित किये जायेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज  सिंह चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न विश्वविद्यालय की प्रबंध समिति की बैठक में इस संबंध में स्वीकृति दी गयी। बैठक में विश्वविद्यालय के रीवा और खण्डवा परिसर के निर्माण की स्वीकृति दी गई। इन दोनों परिसर के निर्माण पर करीब 120 करोड़ रूपये का व्यय होगा। बताया गया कि दोनों नये विभाग में विभिन्न विषय पर शोध के लिये तीन-तीन छात्रवृत्ति दी जायेंगी। बैठक में वित्त मंत्री श्री जयंत मलैया, कुलपति श्री बी.के. कुठियाला, प्रबंध समिति के सदस्य श्री उमेश उपाध्याय, प्रमुख सचिव जनसंपर्क श्री एस.के. मिश्रा और कुलाधिसचिव श्री लाजपत आहूजा उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

ग्रामोदय अभियान आगामी 14 अप्रैल से

अभियान के दौरान एक दिन महिला ग्राम सभा होगी ग्रामों के सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन का प्रदेशव्यापी ग्रामोदय अभियान आगामी 14 अप्रैल से 31 मई तक चलेगा। इस बार अभियान के दौरान एक दिन महिला ग्राम सभा भी आयोजित की जाएगी, जिसमें महिलाओं और बच्चों से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी। इसके अलावा कृषि तथा विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं पर केन्द्रित ग्राम सभाएँ अलग से होंगी। मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने आज अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि अभियान उद्देश्यपूर्ण हों। इस दौरान कृषि आय को दोगुना करने पर फोकस रहे। बैठक में मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अभियान के दौरान कृषि आय को दोगुना करने के लिए बनाए गए रोडमेप के बारे में किसानों को जागरूक किया जाए। कृषि रथ सभी ग्राम पंचायतों में जायें। अभियान के क्रियान्वयन की माइक्रो प्लानिंग करें। किसानों को कृषि और उद्यानिकी के क्षेत्र में किये जा सकने वाले कार्यों के बारे में बतायें। उन्होंने निर्देश दिए कि अभियान के कार्यक्रमों में जन-प्रतिनिधियों को शामिल करें। सभी प्रभारी मंत्री भी कम से कम तीन ग्राम सभा में जायेंगे। बैठक में बताया गया कि 14 अप्रैल को अभियान की शुरूआत होगी। इसके बाद 15 अप्रैल से कृषि रथ ग्राम पंचायतों में जायेंगे। अभियान के दौरान सभी 313 विकासखण्ड में किसान सभा तथा 51 जिलों में कृषि मेले लगाये जायेंगे। इस दौरान मृदा स्वास्थ्य कार्ड भी वितरित किए जायेंगे। अभियान के दौरान पेयजल से संबंधित योजनाएँ भी शामिल की जायेंगी। अभियान के दौरान 22 से 31 मई तक पूरे प्रदेश की ग्राम पंचायतों में हितग्राहियों को लाभ वितरण किए जायेंगे। बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री आर.एस. जुलानिया, कृषि उत्पादन आयुक्त श्री पी.सी. मीणा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव द्वय श्री अशोक वर्णवाल और श्री एस.के. मिश्रा, प्रमुख सचिव कृषि डॉ. राजेश राजौरा और प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री मनोज गोविल उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraj singh

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा है कि अब मध्यप्रदेश के प्रतिभाशाली बच्चों का आगे बढ़ने का सपना हर हाल में पूरा होगा। इसके लिए राज्य सरकार ने 500 करोड़ रूपए का कोष तैयार किया है। मुख्यमंत्री  चौहान को 'नमामि देवि नर्मदे'-सेवा यात्रा में बड़वाह में जन-संवाद को संबोधित कर रहे थे। श्री चौहान ने कहा कि यात्रा के जरिए विकास के कई उद्देश्यों को पूरा किया जाएगा। श्री चौहान ने नागरिकों को नर्मदा नदी को स्वच्छ रखने का हाथ उठाकर संकल्प दिलाया। इस मौके पर प्रसिद्व गजल गायिका सुश्री पिनाज मसानी भी उपस्थित थीं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नर्मदा नदी मध्यप्रदेश की जीवन रेखा है। इसके प्रवाह को हर हाल में अविरल रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि नर्मदा सेवा यात्रा दुनिया की सबसे बड़ी यात्रा हो गई है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि माँ नर्मदा का प्रदेशवासियों पर बड़ा ऋण है। नर्मदा नदी से प्रदेशवासियों को बिजली, पीने का पानी और खेतों के लिए पानी मिलता है। नर्मदा के जल से ही मध्यप्रदेश कृषि के क्षेत्र में देश में अग्रणी राज्य के रूप में उभरकर सामने आया है। प्रदेश को 4 बार लगातार कृषि कर्मण अवार्ड मिला है। मध्यप्रदेश की कृषि विकास दर लगातार कई वर्षों से 20 प्रतिशत से अधिक बनी हुई है। श्री चौहान ने किसानों से अपने खेतों में आगे आकर फलदार वृक्ष लगाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि किसानों को पेड़ लगाने के लिए पर्याप्त राशि दी जाएगी। उनमें लगने वाले फलों के विपणन की उचित व्यवस्था की जाएगी और नर्मदा नदी के किनारे की सरकारी जमीन पर जन-भागीदारी से पेड़ लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान कहा कि नर्मदा के किनारे के तटों पर ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाएंगे। मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम बनाए जाएंगे। श्री चौहान ने ग्रामीणों से कहा कि वे पूजन सामग्री को नर्मदा नदी में न मिलने दें। उन्होंने कहा कि जो महिलाएँ नर्मदा नदी में आस्था के साथ स्नान करने जाती हैं, तो उनकी मर्यादा की रक्षा के लिए चेंजिंग रूम बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि महिलाओं की इज्जत के साथ खिलवाड़ करने वाले दुराचारी को मृत्यु दंड मिलना चाहिए, इसका प्रस्ताव राज्य सरकार केंद्र सरकार को भेजेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नर्मदा सेवा यात्रा के जरिए प्रदेश भर में नशामुक्ति का अभियान भी चलाया जाएगा। श्री चौहान ने कहा कि 01 अप्रैल से नर्मदा तटों से 5 किमी की सीमा में शराब की दुकान बंद की जाएगी। बेटियों के महत्व की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने बेटियों के कल्याण के लिए लाड़ली लक्ष्मी, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना और गाँव की बेटी योजना बनाई है। श्री चौहान ने नागरिकों से बेटा और बेटी में भेदभाव न करने की भी समझाईश दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभा स्थल पर पहुँचने पर नर्मदा कलश एवं कन्याओं की पूजा की। अंत में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उपस्थित जन-समुदाय के साथ नर्मदा जी की महाआरती की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश देशभर में शांति के टापू के रूप में पहचाना जाता है। प्रदेश की जनता के साथ खिलवाड़ करने वाले अथवा शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। कानून-व्यवस्था प्रदेश की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। श्री चौहान ने सुश्री पिनाज मसानी द्वारा नर्मदा गीतों पर बनाये गये एलबम का विमोचन किया। कार्यक्रम को श्रीराम राजेश्वराचार्य माउली सरकार एवं विधायक श्री हितेंद्रसिंह सोलंकी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सांसद श्री सुभाष पटेल, विधायक श्री बालकृष्ण पाटीदार, साधु-संत, गणमान्य नागरिक सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मंत्री ने करवाया अश्लील डांस

  एमपी के सागर जिले के गढाकोटा मे शासकीय खर्चे पर आयोजित रहस मेले मे बुन्देली परम्परा के नाम पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की फोटो लगा कर उसके सामने विदेशी बलाओ के अश्लील डांस परोसे जाने पर प्रदेश भाजपा संघठन ने जताया ऐतराज। प्राप्त जानकारी के अनुसार सागर जिला भाजपा के कई नेताओं ने प्रदेश भाजपा संघठन को बताया कि संत रविदास महाकुंभ 4 मार्च को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की आमसभा से लौटते समय बस दुर्घटना मे भाजपा के चार कार्यकर्ताओं की मौत हुई साथ मे कई घायल भी हुए गृहमंत्री और विधायक सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता घायलों के साथ अस्पताल मे मौजूद रहे। जिला भाजपा अपने कार्यकर्ताओं की सडक दुर्घटना मे मौत के कारण शौक में थी वही सागर जिले के मंत्री गोपाल भार्गव रहस मेला मे रात की नृत्यांगनाओ के बीच राई नृत्य और अर्ध नग्न विदेशी बलाओ के डांस देखने मे मग्न थे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लोट रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत के बाद प्रदेश सरकार के एक जिम्मेदार मंत्री द्वारा इस तरह के रवैये की स्थानीय संघठन के नेताओं प्रदेश संघठन को बुन्देली परम्परा के नाम पर परोसे गये अश्लील नृत्य पर आपत्तिजनक बताकर दखल देने की बात की है।जिला संघठन के नेता ने बातचीत मे यह तक कहा कि जब पूरी पार्टी दुर्घटना के समय अस्पताल मे खडी थी तब मंत्री जी राई नृत्य के आनंद मे सराबोर थे जब कार्यकर्ताओं का अंतिम संस्कार हो रहा था तब विदेशी बालाओ के डांस मे लीन थे। भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत के बाद काग्रेस के विधायक हर्ष यादव ने मृतकों की अर्थी को सडक  पर रख कर जाम कर दिया था। इस घटना के बाद प्रदेश संघठन महामंत्री ने उक्त कार्यक्रम के सभी विडियो और फोटो भोपाल तलब किए जाने की खबर है पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के फोटो लगाकर अश्लीलता परोसे जाने पर प्रदेश संघठन की भी आपत्ति बताई जा रही है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

भोपाल-उज्जैन ट्रेन धमाका, कई घायल

  गंभीर घायलों को 50 हजार की मदद   शाजापुर। भोपाल से उज्जैन आ रही पैसेंजर ट्रेन में कालापीपल से पहले जबड़ी स्टेशन के पास धमाका हो गया। धमाके में कई यात्री घायल हो गए। माना जा रहा है सिमी से जुड़े लोगों का हाथ इस धमाके में हो सकता है।  घटना के बाद रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं। घायलों को कालापीपल के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और कुछ घायलों को भोपाल रेफर किया गया है। रेलवे के डॉक्टर और मेडिकल टीम कालापीपल सिविल अस्पताल में पहुंच गए है। रेलवे में अधिकारी और इंजीनियर मौके के लिए रवाना हो गए हैं। ट्रेन धमाके की घटना पर डीजी, एडीजी इंटेलीजेंस, सीहोर और शाजापुर के एसपी और कलेक्टर भी मौके पर पहुंचे । आठ घायलों में दो गंभीर घायलों को भोपाल रेफर किया गया है। गंभीर घायलों को 50 हजार रुपए और सामान्य घायलों को 25 हजार रुपए की आर्थिक मदद की घोषणा की गई है। हेल्पलाइन नंबर उज्जैन 0734-2560906 इंदौर 0731-2521046 ट्रेन हादसे में घायलो की सूची भारती पिता गणपत यादव (30) , सीहोर , दुर्गेश पिता गंगाराम (25), सीहोर , अमृतलाल पिता रामलाल साहू (45), पचोर , जिया पति सौरभ कुशवाह (27) इमलीपुरा, सीहोर , पुष्पा पति गुलाबसिंह (45) इमलीपुरा, सीहोर ,सैय्यद हसन (55) सारंगपुर, बाबूलाल पिता हरिप्रसाद मालवीय (45), पिपलिया , नेहा पिता संतोष यादव (15), भोपाल ,शांति पिता गेंदालाल (35) , सीहोर।   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 वैज्ञानिक  पी. कुन्हीकृष्णन

  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सतीश धवन स्पेस सेंटर श्रीहरिकोटा के निदेशक वैज्ञानिक  पी. कुन्हीकृष्णन को दूसरे विज्ञान प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया। पुरस्कार म.प्र. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद और विज्ञान भारती द्वारा वर्ष 2016 से दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वैज्ञानिक श्री कुन्हीकृष्णन का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में मिली उपलब्धि से पूरा देश गौरवान्वित हुआ है। गहराई से देखा जाये तो विज्ञान और आध्यात्म एक ही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सिंहस्थ से पूर्व वैचारिक महाकुंभ का आयोजन करवाया गया था। इसमें विज्ञान और आध्यात्म विषय पर भी चिंतन हुआ था। उन्होंने भारत की सांस्कृतिक एकता में आदि शंकराचार्य के योगदान का उल्लेख करते हुए बताया कि प्रदेश के ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य के जीवन और दर्शन पर वेदांत संस्थान की स्थापना की जा रही है। नदी संरक्षण के दुनिया के सबसे बड़े जन-आंदोलन नर्मदा सेवा यात्रा की भी जानकारी दी। वैज्ञानिक श्री कुन्हीकृष्णन ने मुख्यमंत्री की सरलता-सहजता की सराहना की। उनको चन्द्रायन 2018 की लांचिंग के अवसर पर उपस्थित होने के लिये आमंत्रित किया। उल्लेखनीय है कि श्री कुन्ही कृष्णन इसरो द्वारा 104 उपग्रह प्रक्षेपित कर विश्व कीर्तिमान बनाने वाले मिशन के डायरेक्टर हैं। इस अवसर पर म.प्र. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक श्री सी.के. पाटिल और विज्ञान भारती के राष्ट्रीय महासचिव श्री जयकुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

बुंदेलखंड

सागर जिले  में पट्टे की 27 एकड़ जमीन एक ही दिन में एक बिल्डर को दिए जाने का मामला विधानसभा उठाते हुए कोंग्रेस  ने वाकआउट किया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इस मामले में सात सौ करोड़ का घोटाला हुआ है जिसमें राजनेता और अफसर शमिल हैं। प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस के हर्ष यादव ने यह मामला उठाते हुए कहा कि सागर नगर में खुरई मार्ग पर भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय के सामने स्थित करीब 27 एकड़ जमीन को पट्टाधारक खत्री बंधुओं ने सुभाग्योदय डेव्लपर्स को जनवरी में बेच दिया। उन्होंने जानना चाहा कि क्या इस भूमि के नामांतरण का आवेदन तहसीलदार को दिया गया, क्या कलेक्टर से इसकी अनुमति ली गई।  हर्ष यादव ने आरोप लगाया कि भूमि के ट्रांसफर से लेकर रजिस्ट्री तक एक दिन में हो गर्इं। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के इतिहास में यह अब तक का सबसे बड़ा जमीन घोटाला है। राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने इस मामले में गडबड़ी की बात स्वीकारते हुए कहा कि सरकार इसे लेकर हाईकोर्ट गई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में रजिस्ट्रार की भूमिका भी जांच कराई जा रही है। इस पर कांग्रेस सदस्यों ने अफसरों पर कार्यवाही की मांग की। मंत्री गुप्ता का कहना था कि इस मामले में अभी कलेक्टर जांच कर रहे हैं अफसरों की भूमिका क्या थी यह सामने तो आए। मंत्री के जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस के गोविंद सिंह, जयवर्धन सिंह, तरूण भानोट समेत अनेक सदस्य अपने स्थान पर खड़े होकर सरकार पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाने लगे। इसी  बीच उपनेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर सही उत्तर न देने का आरोप लगाते हुए सदन से वाकआउट की घोषणा कर दी।  विधानसभा में आज राजस्व मंडल द्वारा तहसीलदारों के फैसले पलट कर सरकारी जमीन को निजी किए जाने को लेकर गरमागरम बहस हुई। विधायक महेंद्र सिंह कालूखेड़ा ने राजस्व मंडल को बंद करने तक की मांग की। इस पर राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने राज्य भूमि सुधार आयोग से राजस्व मंडल के काम की भूमिका की जांच करने की जानकारी दी। प्रश्नोत्तर काल के दौरान विधायक कालूखेड़ा ने कहा कि राजस्व मंडल के अफसरों की आदत बन गई है कि ये मैनेज होकर फैसले देते हैं। सरकार ने अशोकनगर मामले में पटवारी को सस्पेंड किया था जो राजस्व मंडल के फैसले के बाद बहाल हो गया। इस पर मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि भूमि सुधार आयोग इसकी जांच कर रहा है कि मंडल चालू रखा जाए या बंद कर दिया जाए। पूर्व मंत्री बाबूलाल गौर ने इस मामले में क्रिमिनल कोर्ट की भांति वकीलों की भूमिका की जांच का मसला उठाया तो मंत्री ने कहा कि इसकी भी जांच हो रही है और राजस्व मंडल में सरकार का पक्ष रखने वाले वकीलों की भूमिका का पता किया जा रहा है। विधानसभा में विधायकों के सवालों के जवाब देने के बजाय जानकारी एकत्र किए जाने संबंधी जवाब को लेकर विधानसभा अध्यक्ष सीतासरन शर्मा ने गंभीरता से लिया है। विधायक बाला बच्चन के सवाल के दौरान उन्होंने राजस्व मंत्री को निर्देशित किया कि विधानसभा की प्रश्नोत्तरी छपने से पहले विभाग की ओर से जवाब भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। विधानसभा में राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने स्वीकार किया कि उनके विभाग के सवालों का उत्तर देने में कुछ अफसर लापरवाही करते हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

महेश्वर-मंडलेश्वर

'नमामि देवि नर्मदे''-सेवा यात्रा मंडलेश्वर के समीप के गाँवों में पहुँची। पहले महेश्वर और आज मंडलेश्वर के गाँव जलूद, छोटी खरगोन, धरगाँव, नांद्रा, कतरगाँव, कोगाँवा, पिपल्या बुजुर्ग और बरलाय में यात्रा का अभूतपूर्व स्वागत हुआ। इन गाँवों में नर्मदा संरक्षण के इस अभियान में अपनी भागीदारी के लिए जन-सैलाब घरों से बाहर निकल आया। बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी नर्मदा संरक्षण के प्रति उनकी गहरी आस्था और विश्वास को प्रकट कर रही थी। रविवार होने के बावजूद स्कूलों के विद्यार्थियों में उत्साह देखा गया। समाज के सभी वर्ग सेवा यात्रा के मार्ग में स्वागत के लिए मौजूद थे। यात्रा मंडलेश्वर से आज जलूद पहुँची, जहाँ भव्य स्वागत हुआ। नर्मदा कलश और ध्वज का पूजन किया गया तथा नर्मदा सेवा यात्रियों पर फूलों की वर्षा की गई। धरगाँव के हायर सेकेण्डरी स्कूल में नर्मदा की स्तुति के साथ कलश एवं ध्वज का पूजन किया गया। यहाँ विधायक श्री राजकुमार मेव एवं अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष एवं सेवा यात्रा प्रभारी श्री भूपेंद्र आर्य ने ग्रामवासियों को नर्मदा को प्रदूषण से मुक्त रखने का संकल्प दिलवाया। श्री भूपेंद्र आर्य ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू किए गए इस अभियान की चर्चा अब विश्व में होने लगी है। इसके पहले धरगाँव पहुँचने पर मार्ग के दोनों ओर स्थित निजी प्रतिष्ठानों, दुकानदारों, समाज के विभिन्न वर्ग के प्रतिनिधियों ने पुष्प-वर्षा और हर-हर नर्मदे के उदघोष के साथ सेवा यात्रा का स्वागत किया।नांद्रा गाँव पहुँचने पर बड़ी संख्या में महिलाओं एवं बालिकाओं ने कलश के साथ अगवानी की। धरगाँव और नांद्रा में भारी संख्या में भीड़ उमड़ने से आयोजन स्थल छोटे पड़ गए। श्रीराम मंदिर प्रांगण में हुए कार्यक्रम को श्री राजकुमार मेव एवं श्री भूपेंद्र आर्य ने संबोधित किया। कतरगाँव, कोगाँवा, पिपल्या बुजुर्ग, बरलाय, बंजारी और धारेश्वर में भी आस्था और विश्वास की इस यात्रा के पहुँचने पर स्वागत किया गया। गाँवों की प्रवेश सीमा से लेकर आयोजन स्थल तक हुआ स्वागत किसी उत्सव या त्यौहार से कम नहीं था। फूलों की वर्षा, बैंड-धुन एवं आतिशबाजी के साथ पूरा कस्बा यात्रा के स्वागत में मार्ग के दोनों और मौजूद था। सड़क मार्ग से गुजरने पर यात्रा और नर्मदा भक्त हर वर्ग का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब हुए। ग्राम नांद्रा में निमाड़ की वास्तविक पहचान के साथ सेवा यात्रा का परिचय कराया गया। यहाँ ग्रामवासियों ने अमाड़ी की भाजी और मक्का की रोटी के साथ कड़ी, खिचड़ी भोजन का प्रबंध किया था। सेवा यात्रियों और सेवक दोनों ने निमाड़ का पारंपरिक भोजन ग्रहण किया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

आवास निर्माण

सागर जिले के गढ़ाकोटा में रहस महोत्सव मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि गरीबों को आवास उपलब्ध करवाने के लिये इस माह 3 लाख गरीबों के खाते में आवास निर्माण की राशि जारी की गयी है। अगले छह माह में 6 लाख और आवासों की राशि दी जायेगी। श्री चौहान आज सागर जिले के गढ़ाकोटा में रहस महोत्सव और आजीविका जिला-स्तरीय महिला सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए सरकार हर वह कदम उठायेगी, जो उन्हें सशक्त और आत्म-निर्भर बनायें। राज्य सरकार महिला स्व-सहायता समूह को आगे बढ़ाने को आन्दोलन का रूप देगी। बैंकों के माध्यम से कम ब्याज दर पर ऋण सहायता मुहैया करवायी जायेगी, समूह के जरिए महिलाओं को सशक्त बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि इन समूहों के भाई-बहनों के पास कोई न कोई काम जरूर हो, ताकि बेरोजगारी मिट जायें। बहनों के पास पैसे आयेंगे तो वे सही अर्थों में आत्म-निर्भर होगी और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की मुद्रा बैंक योजना में ऋण दिलाया जायेगा। श्री चौहान ने बेटियों से मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का लाभ उठाने को कहा। उन्होंने बताया कि बैंक से लोन लेने पर सरकार गारंटी देगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोई भी गरीब प्रतिभावान छात्र पैसे की कमी के कारण उच्च शिक्षा से वंचित नहीं होगा। उन्होंने कहा गरीब परिवार के प्रतिभावान छात्रों को इंजीनियरिंग, मेडीकल, आईआईटी, आईआईएम जैसे महँगे पाठ्यक्रमों की शिक्षा के लिए सरकार ने बजट में प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में हर भूमिहीन को मकान का स्थाई पट्टा दिया जायेगा। हर गरीब को आवास के लिये जमीन का प्रबंधन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना, ग्रामीण आवास मिशन के जरिये हमारा लक्ष्य है कि किसी भी गरीब को बिना मकान के नहीं रहने दिया जाये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मौजूद बहनों से पूछा कि आवास का पैसा पंचायत के खाते में डाला जाना चाहिये या सीधे गरीब के खाते में, बहनों ने जोर से कहा हितग्राही के खाते में डाला जायें। उन्होंने कहा कि मासूम के साथ दुराचार करने वाले को फाँसी हो, इसका प्रावधान कर भारत सरकार को भेजा जायेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि माँ नर्मदा के तट पर बसे गाँव में आगामी वर्ष से शराब की दुकानें नहीं खोली जायेगी। उन्होंने कहा कि सरकार नशामुक्ति की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने सभी से इसमें सहयोग का आव्हान किया। श्री चौहान ने मौजूद लोगों को नशामुक्ति का संकल्प दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि धीरे-धीरे पूरे प्रदेश को नशामुक्ति की तरफ ले जाना है। यह तब होगा जब पीना छोड़ेंगें, गाँव-गाँव में नशामुक्ति सम्मेलन किये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में नगर पालिका, नगर निगम, पंचायतों में बहनों के लिए आधी सीटें आरक्षित कर दी गई हैं। अब प्रदेश में 56 प्रतिशत बहनें पंचायतों में विकास की भागीदारी निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि वन विभाग को छोड़कर अन्य विभाग में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जायेगा। सरकार महिला सशक्तीकरण के लिए हर जरूरी कदम उठायेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि सागर जिले में 78 हजार से ज्यादा परिवार स्व-सहायता समूह से जुड़ गये हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि स्व-सहायता समूह सक्रिय बने, कागजी न रहें। उन्होंने होशंगाबाद और बैतूल जिले के स्व-सहायता समूह का उल्लेख करते हुए कहा कि इन दो जिले के समूहों का वार्षिक टर्नओवर 300 करोड़ रूपये है, जबकि प्रदेश के अन्य सभी जिलों का टर्न ओवर मिलाकर 600 करोड़ है। मुख्यमंत्री ने उद्यानिकी व्यवसायिक शिक्षण संस्थान गढ़ाकोटा तथा बालक छात्रावास भवन का लोकार्पण भी किया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने कहा कि राज्य में आजीविका योजना शुरू की गई है। मध्यप्रदेश सरकार महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में लगातार काम रही है। उन्होंने फेसबुक इंडिया की महिलाओं के सशक्तीकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारी सरकार सजग है और लगातार बहनों के विकास और आत्म-निर्भरता के लिए काम कर रही है। श्री भार्गव ने महिलाओं से परिवार में मद्यपान रोकने को कहा। इस अवसर पर अध्यक्ष लद्यु वनोपज संघ श्री महेश कोरी, बुन्देलखण्ड विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया एवं उपाध्यक्ष श्री डालचन्द्र पटेल, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष श्री राजेन्द्र जारोलिया, जनपद अध्यक्ष श्री संजय दुबे, नगरपालिका अध्यक्ष श्री भरत चौरसिया, जिला पंचायत अध्यक्ष दमोह श्री शिवचरण पटेल, जनपद अध्यक्ष डॉ. आलोक अहिरवार सहित जन-प्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, बड़ी संख्या में महिला स्व-सहायता समूहों की महिलाएँ तथा ग्रामीणजन मौजूद थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraj शौचालय

नर्मदा-स्तुति और संरक्षण की महायात्रा पहुँची महेश्वर मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान ने कहा है कि नर्मदा तटों पर स्थित गाँव के प्रत्येक घर में शौचालय बनना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नर्मदा को प्रदूषण एवं गंदगी से बचाने के लिए तटों के सभी गाँवों में शौचालय निर्माण की ओर विशेष ध्यान दिया जाए। श्री चौहान खरगोन के महेश्वर में अहिल्या घाट पर 'नमामि देवि नर्मदे''-सेवा यात्रा के पहुँचने के बाद जन-संवाद को संबोधित कर रहे थे। इसके पहले मुख्यमंत्री श्री चौहान महेश्वर के जय स्तंभ चौराहे से नर्मदा सेवा यात्रा में शामिल हुए। श्री चौहान ने पुण्य सलिला नर्मदा को मध्यप्रदेश की जीवन रेखा बताया तथा कहा कि नर्मदा हमे जल देकर विकास का मार्ग प्रशस्त करती है। नर्मदा के जल के कारण ही मध्यप्रदेश की कृषि की विकास की दर लगातार 4 साल से 20 प्रतिशत से उपर है। मध्यप्रदेश कृषि और बिजली उत्पादन के मामले में आत्म-निर्भर है। उन्होंने कहा कि नर्मदा मोक्षदायिनी है। हमने नर्मदा से जल तो लिया लेकिन उसे दिया कुछ नही। नर्मदा नदी में जल बना रहे इसके लिए वृक्षारोपण जरूरी है। श्री चौहान ने भक्तों को संकल्प दिलवाया कि नर्मदा के दोनों तट पर वृक्षारोपण कर उसकी देखभाल करे, किसान जो फलदार पौधे लगायेंगे उसमें फल आने तक 3 साल की अवधि के लिए मध्यप्रदेश सरकार 20 हजार रूपए प्रति हेक्टेयर देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नर्मदा नदी के किनारों के घरों के सीवेज के पानी के ट्रीटमेंट के लिए ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जायेंगे। नर्मदा को प्रदूषित करने वाली सामग्री नर्मदा में विसर्जित नहीं होने दी जायेगी। प्रत्येक तट पर विसर्जन कुंड बनेंगे। श्री चौहान ने कहा कि अंतिम संस्कार के लिए तटों पर मुक्ति-धाम भी बनाए जायेंगे। तटों पर ही महिलाओं के लिए चेजिंग-रूम की व्यवस्था की जाएगी। आगामी 1 अप्रैल से नर्मदा के दोनों तट पर 5-5 किलोमीटर की शराब की दुकाने बंद होगी। मध्यप्रदेश को धीरे-धीरे नशामुक्त बनाया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपने गाँव को नशामुक्त बनाने का संकल्प लेने का आव्हान किया। बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओ की बात करते हुए श्री चौहान ने कहा कि सरकारी नौकरी में महिलाओं को प्राथमिकता देने के साथ ही शिक्षक की भर्ती में 50 प्रतिशत और पुलिस में 33 प्रतिशत भर्ती महिलाओं की होगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ऐसा कानून भी बनाने की बात कही जिसमें बेटी से दुराचार करने वाले अपराधी को फांसी की सजा मिले। श्री चौहान ने कहा कि 12वीं की परीक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों की उच्च पढ़ाई की फीस राज्य सरकार देगी। मुख्यमंत्री ने उपस्थित नागरिकों को नर्मदा नदी के संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने का संकल्प दिलवाया। जन-संवाद को श्री सुभाष पटेल, श्री मुकेश तिवारी, संत भय्यू जी महाराज ने भी संबोधित किया। इसके पहले मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नर्मदा कलश, ध्वज एवं कन्याओं का पूजन किया। साथ ही उन्होंने महेश्वर एवं बड़वाह के 60 गाँव को फ्लोराईड मुक्त जल उपलब्ध करवाने के लिए 69.99 करोड़ की लागत के ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण भी किया। उन्होंने तट पर माँ नर्मदा की आरती की। महेश्वर घाट पर हुए निमाड़ उत्सव में जन-जातीय एवं लोक नृत्य, सर्व महेश्वर नृत्य नाटिका की प्रस्तुति तथा सुश्री अलका याज्ञनिक के भजन एवं गीत हुए। जन-संवाद में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं सहकारिता मंत्री श्री थावरचंद गेहलोत, स्कूल शिक्षा मंत्री कुं. विजय शाह, महिला-बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती ललिता यादव, सांसदद्वय श्री सुभाष पटेल एवं श्रीमती सावित्री ठाकुर, विधायक सर्वश्री राजकुमार मेव, बालकृष्ण पाटीदार, हितेंद्रसिंह सोलंकी, पूर्व विधायक श्री भूपेंद्र आर्य, आध्यात्मिक संत श्री भय्यू जी महाराज, साध्वी प्रज्ञा भारती, संतगण सर्वश्री शैलेंद्र गिरी, मौनी बाबा, ओमानंद, ईश्वरदास, ज्ञानानंद, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह, फिल्म कलाकार श्री मुकेश तिवारी एवं रघुवीर यादव, श्री पासा पटेल उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

संत रविदास

अनुसूचित-जाति के विकास और कल्याण पर खर्च होंगे 50 हजार करोड़  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि संत रविदास जी के जीवन पर आधारित पाठ स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया जायेगा। उन्होंने कहा कि अगले तीन वर्ष में अनुसूचित-जाति के विकास और कल्याण पर 50 हजार करोड़ खर्च किये जायेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज सागर में संत श्री रविदास महाकुंभ को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बजट में इस साल अनुसूचित-जाति के कल्याण पर 16 हजार 381 करोड़ का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि अगले दो साल में शहरी क्षेत्र में 5 लाख और ग्रामीण क्षेत्र में 10 लाख मकान बनाकर गरीबों को दिये जायेंगे। सागर जिले में 40 हजार मकान इसी वर्ष बनेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर व्यक्ति को रहने के लिये जमीन और घर उपलब्ध करवाये जायेंगे। जो जहाँ रह रहा है, उसे वहाँ का पट्टा दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि अनुसूचित-जाति वर्ग के छात्र-छात्राओं को शिक्षण के लिये पर्याप्त व्यवस्थाएँ सरकार ने की हैं। छात्रवृत्ति के साथ छात्रावास और आश्रम भी बनाये गये हैं। विदेशों में अध्ययन के लिये विद्यार्थियों का शिक्षण शुल्क भी सरकार भर रही है। उन्होंने कहा कि कोई भी अनुसूचित-जाति का विद्यार्थी धन की कमी के कारण शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा। उन्होंने बताया कि 10 संभाग में ज्ञानोदय विद्यालय खोले गये हैं। दिल्ली में यूपीएससी की कोचिंग में प्रवेश लेने पर रहने की व्यवस्था भी सरकार करेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने संत रविदास के व्यक्तित्व और कृतित्व का उल्लेख करते हुए कहा कि वे सभी समाज के संत हैं। वे सामाजिक परिवर्तन के वाहक हैं। उनका जीवन हम सभी के लिये अनुकरणीय है। श्री चौहान ने इस मौके पर सागर जिले की कड़ान मध्यम सिंचाई परियोजना और मकरोनिया में महाविद्यालय खोलने की घोषणा की। सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री लाल सिंह आर्य ने कहा कि पहली बार है कि राज्य सरकार ने संत रविदास महाकुंभ का आयोजन किया है। उन्होंने कहा कि गरीबों के लिये यह सरकार निरंतर काम कर रही है। समारोह में वन मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव, गृह मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह, सांसद श्री लक्ष्मीनारायण यादव, श्री सत्यनारायण जटिया, डॉ. वीरेन्द्र कुमार, विधायक श्री शैलेन्द्र जैन, श्री हरवंश सिंह राठौर, श्रीमती पारुल साहू और श्री महेश राय उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

निर्भया आश्रय गृह

  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में  निर्भया आश्रय गृह पहुँचकर निराश्रित बेटी संध्या को आशीर्वाद दिया। संध्या का विवाह डबरा निवासी जयप्रकाश गुप्ता के साथ आज हो रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री की पत्नी श्रीमती साधना सिंह भी उपस्थिति थीं। मुख्यमंत्री श्री चौहान संध्या की मेहंदी की रस्म में भी शामिल हुए। उन्होंने संध्या के सुखी, स्वस्थ और खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिये शुभकामनाएं दी। उन्होंने संस्था को समाज सेवा के इस कार्य के लिये बधाई दी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

भानपुरा खंती

  कचरे से 22 मेगावाट बिजली बनाने का संयंत्र स्थापित होगा नगरीय विकास एवं आवास मंत्री माया सिंह ने कहा है कि भानपुर खंती में डंप होने वाले कचरे के दुष्प्रभाव का आस-पास के रहवासियों पर असर न पड़े इसके लिए शासन गंभीर है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में कचरा डंप न हो इसके लिये अगले 6 माह में ठोस कदम उठाए जाएंगें। श्रीमती सिंह आज भानपुर खंती का निरीक्षण करने पहुँची। पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक  बाबूलाल गौर एवं पूर्व महापौर कृष्णा गौर भी उपस्थित थी। उल्लेखनीय है कि श्रीमती सिंह ने विधानसभा में इस संबंध में पूछे गए प्रश्न के जवाब में आश्वासन दिया था कि वे मौके पर जाकर निरीक्षण करेंगी। मंत्री श्रीमती माया सिंह ने रहवासियों से चर्चा की और उनसे ज्ञापन भी लिए। उन्होंने मौके पर अगले माह में कचरा डंप पर रोक लगाने, कचरा स्थल की कैपिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कचरे के निपटान के लिए बिजली निर्माण संयंत्र की स्थापना में भी गाति लायी जाए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में डी.पी.आर. बन गई है। अब निविदा की प्रक्रिया चल रही है। इस संयंत्र की स्थापना से 22 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा। मंत्री श्रीमती सिंह ने कहा कि खंती को आदमपुर छावनी में शिफ्ट करने के पहले सभी आवश्यक तैयारियाँ की जा रही हैं। क्षेत्र के 85 परिवार के रहने की अन्यत्र व्यवस्था पर डेढ़ करोड़ रूपये व्यय किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पानी की गुणवत्ता को लेकर जो बातें सामने आ रही थी, उसका भी विकल्प ढूँढ लिया गया है। लोगों को नर्मदा का जल उपलब्ध करवाया जा रहा है। श्रीमती सिंह ने बताया कि क्षेत्र के प्रदूषण की भी जाँच की जा रही है। रिर्पार्ट आने पर प्रदूषण निवारण के कदम उठाए जायेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं यहाँ के रहवासियों की परेशानी को लेकर गंभीर है। उन्होंने कहा कि यहाँ के रहवासियों पर कोई विपरीत असर न पड़े, इसके लिए शासन हर संभव कदम उठायेगा।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

सागर महापौर अभय दरे

    सागर महापौर अभय दरे को नगर निगम ठेकेदार संतोष प्रजापति से कमीशन मांगने का ऑडियो वायरल होने के मामले में नगरीय प्रशासन आयुक्त विवेक अग्रवाल की जांच में दोषी पाए गए हैं। राज्य शासन ने महापौर दरे के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार छीन लिए हैं। शुक्रवार की देर शाम महापौर के खिलाफ ईओडब्ल्यू ने केस दर्ज कर लिया है। , मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के शनिवार को सागर आगमन से ठीक एक दिन पहले की गई कार्रवाई को भाजपा की छवि को बचाने के प्रयास जोड़कर देखा जा रहा है। उधर, यह चर्चा भी तेज हो गई है कि महापौर से पार्टी इस्तीफा मांग सकती है। नगरीय प्रशासन विभाग के आयुक्त विवेक अग्रवाल ने एक दिन पहले गुस्र्वार को महापौर दरे, निगमायुक्त कौशलेंद्र सिंह और निगम के ठेकेदार संतोष प्रजापति को बयानों के लिए भोपाल तलब किया था। देर रात तक तीनों के बयान लिए गए थे। इसके बाद 12 घंटे के भीतर शुक्रवार की सुबह महापौर के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार छीनने का आदेश जारी कर दिया गया। सागर निगम आयुक्त कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने शासन से इस आदेश के आने की पुष्टि की है। दरअसल, 21 फरवरी को एक ऑडियो वायरल हुआ था। इसमें कथित रूप से महापौर अभय दरे और निगम के ठेकेदार संतोष प्रजापति के बीच जेसीबी भुगतान को लेकर 25 प्रतिशत कमीशन के लेनदेन की चर्चा के दौरान की रिकॉर्डिंग बताई जा रही थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मामले को संज्ञान में लेते हुए नगरीय प्रशासन विभाग के आयुक्त विवेक अग्रवाल को जांच का जिम्मा सौंपा था। अभय दरे महापौर के पद पर तो रहेंगे। बत्ती भी लगा सकेंगे, लेकिन जांच पूरी होने तक कोई निर्णय नहीं ले पाएंगे। निगम आयुक्त कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि नगरीय प्रशासन के अपर आयुक्त विकास मिश्र के मुताबिक महापौर के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार अगले आदेश तक समाप्त कर दिए हैं। शासन की ओर से आदेश में प्रशासनिक और वित्तीय मामलों की फाइलें और नस्तियां उनके पास न भेजने के निर्देश हैं। वाहन या अन्य सुविधाओं को लेकर कोई उल्लेख नहीं है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को सागर में  हैं। उनके आगमन के ठीक एक दिन पहले महापौर पर कार्रवाई से पार्टी और सरकार इस बात का संकेत देना चाहती है कि भ्रष्टाचार या कमीशन के आरोपों से घिरे या आरोपियों पर सरकार सख्त है। ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। दूसरी ओर भाजपा संगठन के सूत्रों के अनुसार महापौर को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम सहित पार्टी के अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बनाने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि शनिवार के कार्यक्रम के लिए छपे आमंत्रण पत्र में बतौर विशिष्ट अतिथि महापौर दरे का नाम भी शामिल है। महापौर फिलहाल भाजपा संगठन में अकेले पड़ गए हैं। उनके साथ न तो कोई जनप्रतिनिधि है और न ही पार्टी पदाधिकारी। उन्हें टिकट दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले विधायक शैलेंद्र जैन से भी उनका मनमुटाव जगजाहिर है। मंत्री गोपाल भार्गव और गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह के समर्थक पार्षदों को एमआईसी से बाहर का रास्ता दिखाने के कारण महापौर इनके भी निशाने पर थे। गृहमंत्री के ही कट्टर समर्थक व निगमाध्यक्ष राजबहादुर सिंह से उनकी तल्खी परिषद से लेकर बैठकों में सामने आ चुकी है। संगठन के नेता और जनप्रतिनिधि उनसे अघोषित रूप से मुक्ति चाहते हैं। इसके अलावा निगम कमिश्नर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह और महापौर अभय दरे पहले भी निगम की पार्किंग एवं राजघाट के मुद्दे सहित कई अन्य मामलों में आमने-सामने आ चुके हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 रेखा पंदराम

 रेखा पंदराम महिलाओं की स्थिति पर भाषण देने न्यूयार्क जायेगी   मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दी बधाई, कहा महिला सशक्तीकरण की राजदूत  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से भोपाल में  डिंडौरी जिले के मेहदवानी विकास खण्ड की फलवाही गाँव की श्रीमती रेखा पंदराम ने मुलाकात की। वे 'महिलाओं की आर्थिक स्थिति और खाद्य सुरक्षा एवं पोषण के क्षेत्र में ग्रामीण और स्थानीय महिलाओं की भूमिका' पर अपने विचार रखने महिलाओं की स्थिति पर गठित आयोग के 61 वें सत्र में भाग लेने संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय न्यूयार्क जा रही है। श्रीमती पंदराम भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। मुख्यमंत्री ने श्रीमती पंदराम को ग्रामीण महिला सशक्तीकरण का प्रतीक बताते हुए उनका सम्मान किया और बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। यह सत्र न्यूयार्क में 13 से 24 मार्च तक होगा। श्रीमती पंदराम 15 मार्च को खाद्य सुरक्षा एवं पोषण के लिये ग्रामीण और स्वदेशी महिलाओं के सशक्तीकरण एवं जमीनी स्तर पर महिलाओं को सशक्त बनाकर परिवर्तन लाने की रणनीति पर अपने अनुभव अंतर्राष्ट्रीय मंच पर साझा करेगी। श्री चौहान ने कहा कि श्रीमती पंदराम महिला सशक्तीकरण की राजदूत बनकर मध्यप्रदेश और भारत का नाम रोशन कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बेटियों को आगे बढ़ने के हर संभव अवसर उपलब्ध करवाये जा रहे हैं। कौन है श्रीमती रेखा पंदराम ? श्रीमती रेखा पंदराम ने 2013 में मेहदवानी में तेजस्वी ग्रामीण महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में स्व-सहायता समूह महासंघ के सचिव के पद पर काम करना शुरू किया। इस महासंघ में 24 ग्राम पंचायतें और 41 गाँव आते हैं। इनमें ज्यादातर बैगा, गौड़ और कौल जनजाति ‍ करती है। श्रीमती पंदराम ने खाद्य उत्पादन की कमी, खाद्य सुरक्षा, महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक उत्थान, उनके स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों और महिलाओं और बच्चों के पोषण पर सराहनीय काम किया है। उनके महासंघ को प्रतिष्ठित सीताराम राव ऐशिया पेसीफिक लाइवलीहुड अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है। श्रीमती पंदराम अंतर्राष्ट्रीय मंच पर यह भी बतायेगी कि कैसे वे अंतर्राष्ट्रीय कृषि विकास कोष परियोजना की सहायता से चल रहे तेजस्विनी ग्रामीण महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम की गतिविधियों का जमीनी स्तर पर संचालन कर रही है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

विधायक जीतू पटवारी

  मध्यप्रदेश विधानसभा में नाम के नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह हैं ,लेकिन कोंग्रेस विधायक जीतू पटवारी अपने स्टाइल और काम से उनको पीछे धकेल रहे हैं। आलू की जबरदस्त पैदावार और किसानों की समस्या को लेकर विधायक पटवारी आलू की बोरी लेकर विधानसभा पहुँच गए।  भोपाल में  विधानसभा में कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी शुक्रवार को आलू की बोरी लेकर पहुंचे। उन्होंने गेट पर ही आलू फैला दिए। उनका कहना है कि आलू की बंपर फसल होने के बाद भी किसानों को उसका लाभ नहीं मिल रहा। इसके पहले एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए जाने का विरोध करने वे गुरुवार को साइकिल पर सिलेंडर रखकर विधानसभा पहुंच गए थे। विधायक पटवारी के साथ इंदौर से कुछ किसान भी विरोध करने पहुंचे थे। उन्होंने मंडी में बेचे गए आलू का बिल बताते हुए कहा कि आलू की खेती में नुकसान हुआ। 20 क्विंटल आलू बेचने पर उन्हें सिर्फ एक रुपए ही मुनाफा मिला, फसल की बंपर पैदावार के बाद भी इसके सही दाम नहीं मिल रहे। विधायक जीतू हमेशा कुछ अलग करके विधानसभा में जनहित के मुद्दों को उठाते हैं। उनके आज के प्रदर्शन के बाद सत्ता पक्ष के विधायक भी यह कहते नजर आये कि जीतू आपको नेता प्रतिपक्ष होने चाहिए था। बीजेपी विधायकों ने कहा कि अजय सिंह तो थोपे हुए हैं असल काम तो जीतू पटवारी कर रहे हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

गेहूँ उपार्जन

  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान द्वारा आज मंत्रालय में गेहूँ उपार्जन की तैयारियों की समीक्षा की गई। बताया गया कि इंदौर एवं उज्जैन संभाग में 15 मार्च से गेहूँ उपार्जन कार्य प्रारम्भ हो जायेगा। भोपाल एवं नर्मदापुरम में 20 मार्च से और चंबल, ग्वालियर, रीवा, शहडोल, जबलपुर और सागर संभाग में 27 मार्च से समर्थन मूल्य पर गेहूँ-खरीदी प्रारम्भ हो जायेगी। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गेहूँ खरीदी की समस्त व्यवस्थाएँ किसान-हित के अनुसार की जायें। किसान-हितों का संरक्षण सरकार की जवाबदारी है। उन्होंने कहा कि खरीदी कार्य संचालन व्यवहारिक दृष्टिकोण के साथ किया जायें। किसानों की आवश्यकताओं और अपेक्षाओं को पूरा करने पर दृष्टिकोण केन्द्रित रहना चाहिये। उन्होंने कहा कि उपार्जन-अवधि में किसान-परिवारों में वैवाहिक कार्यक्रम आदि का आयोजन होता है। इसलिये भुगतान संबंधी व्यवस्थाओं की समय-सीमा का अक्षरक्ष: पालन करवाया जाये। उन्होंने कहा कि किसानों को पंजीयन करवाने का एक और अवसर दिया जाये ताकि पात्र किसान छूटें नहीं। बारदानों की अग्रिम उपलब्धता सुनिश्चित की जायें। उन्होंने बारदाना आपूर्ति की नियमित मानीटरिंग करने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उपार्जित गेहूँ परिवहन की व्यवस्थाएँ प्रभावी हों तथा रूट का निर्धारण युक्तिसंगत हों। ट्रांसपोर्टर का एकाधिकार नहीं हो। क्षमता का परीक्षण कर ही कार्य सौंपा जाये। मुख्यमंत्री ने किसानों के पंजीयन, उपार्जन केन्द्रों की व्यवस्था, उपार्जित गेहूँ के परिवहन, भंडारण और भुगतान की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बताया गया कि इस वर्ष गेहूँ उपार्जन के लिए विगत सात वर्ष में सर्वाधिक 2,963 केन्द्र बनाए गए हैं। खरीदी 1625 रूपये प्रति क्विंटल मूल्य पर की जायेगी। उपार्जन समितियों द्वारा अधिकतम 3 दिवस में किसानों को भुगतान किया जायेगा। इस अवसर पर प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री अशोक वर्णवाल, प्रमुख सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति श्री के.सी. गुप्ता, आयुक्त खाद्य-नागरिक आपूर्ति श्री फैज अहमद किदवई, आयुक्त सहकारिता श्री कवीन्द्र कियावत एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

ias mohanti

  एमपी के एसीएस और माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष एसआर मोहंती के खिलाफ चल रही ईओडब्ल्यू की जांच को हाईकोर्ट ने आज खारिज कर दिया है। हाईकोर्ट के जस्टिस गंगेले और जस्टिस श्रीवास्तव की डबल बेंच ने साफ कहा कि ईओडब्ल्यू की जांच सुप्रीम कोर्ट के निदेर्शों के मुताबिक नहीं हो रही थी। सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा था कि पूरे मामले की जांच नए सिरे से होनी चाहिए लेकिन ईओडब्ल्यू ऐसा नहीं कर रही है। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने मोहंती के खिलाफ जारी की गई अभियोजन की मंजूरी को भी खारिज कर दिया। कोर्ट ने आदेश में यह भी कहा है कि जब सुप्रीम कोर्ट का निर्देश फ्रेश इन्क्वायरी करने का था तब वर्ष 2004 से वर्ष 2011 के बीच के दस्तावेजों का इस्तेमाल क्यों किया जा रहा था? हाईकोर्ट ने कहा है कि अगर ईओडब्ल्यू को दोबारा जांच करनी है तो वह नए सिरे से पूरी जांच को शुरू करे और 2011 के पहले की केस डायरी और दूसरे दस्तावेजों का उपयोग इसमें नहीं किया जाएगा। उसे पूरी जांच नए सिरे से करनी होगी और दस्तावेजों के लिए भी उसी तरह से काम करना होगा। गौरतलब है कि इस जांच के खिलाफ मोहंती हाईकोर्ट चले गए थे। जहां पर बुधवार को अपना फैसला सुनाते हुए हाईकोर्ट ने साफ कर दिया कि मोहंती के खिलाफ जारी जांच को खारिज किया जाता है क्योंकि ईओडब्ल्यू ने नए सिरे से जांच नहीं की है जबकि सुप्रीम कोर्ट ने नए सिरे से जांच करने के निर्देश दिए थे। इतना ही नहीं, अभियोजन की मंजूरी को भी खारिज कर दिया है। दरअसल कोर्ट में सुनवाई के दौरान ईओडब्ल्यू 1994 में कैबिनेट के उस फैसले का प्रूफ नहीं दे पाया जिसके आधार पर यह मामला बनाया गया था। जानकारी के मुताबिक ईओडब्ल्यू ने कहा है कि 1994 में कैबिनेट ने यह निर्णय लिया था कि एमपीएसआईडीसी व्यापारियों को कोई लोन नहीं देगा। जब कैबिनेट के इस फैसले की कापी कोर्ट ने मांगी तो ईओडब्ल्यू के अफसर इसे पेश नहीं कर पाए। सूत्रों का कहना है कि 1994 में कैबिनेट का इस तरह का कोई फैसला हुआ ही नहीं था। ईओडब्ल्यू ने अपनी रिपोर्ट में 719 करोड़ रुपए के घोटाले की बात कही थी लेकिन यह फिगर वह अपनी रिपोर्ट में साबित नहीं कर सका। दरअसल जिस आकंड़े को बढ़ा चढ़ाकर पेश किया गया था, वह फर्जी निकला। इसी आधार  पर मोहंती को हाईकोर्ट से राहत मिल गई। उनके खिलाफ पिछले दिनों अभियोजन की मंजूरी सरकार की ओर से उस समय जारी की गई थी जब उनका नाम मुख्य सचिव के लिए चल रहा था। इसे सरकार के अंदर अफसरों की खींच-तान से जोड़कर देखा जा रहा था। मध्यप्रदेश के चुनिंदा और आक्रामक शैली के अफसरों में एसआर मोहंती का नाम गिना जाता रहा है। मोहंती के खिलाफ राजनीतिक लोग कम सक्रिय दिखाई दिए बल्कि उनकी बिरादरी से जुड़े कई आईएएस अफसरों ने उन्हें अपने-अपने स्तर पर उलझाए रखने की हर संभव कोशिश की ताकि वे प्रदेश के मुख्य सचिव न बन सकें। बुधवार को कोर्ट के फैसले के बाद यही अफसर बगलें झांकते हुए दिखाई दे रहे हैं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

सातवाँ वेतनमान

  सातवाँ वेतनमान मिलने पर आभार जताया     मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से आज मुख्यमंत्री निवास में कर्मचारी संघों के पदाधिकारियों ने भेंट की। मुख्यमंत्री का कर्मचारियों को सातवाँ वेतनमान देने के लिए आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर अध्यक्ष कर्मचारी कल्याण समिति श्री रमेशचन्द्र शर्मा, राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र सिंह कौरव, राज्य कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र शर्मा, प्रकोष्ठ प्रमुख शिक्षा विभाग श्री मुरारी लाल सोनी, प्रदेश प्रवक्ता श्री लखन पाराशर एवं अन्य उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 अंत्योदय-हितग्राही सम्मेलन

मुख्यमंत्री  चौहान उमरिया जिले के नौरोजाबाद में अंत्योदय-हितग्राही सम्मेलन में  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश की ऐसी सभी विधवा महिलाओं को जो किसी भी सेवा में नहीं है उन्हें पेंशन दी जायेगी। उन्होंने कहा कि पेंशन राशि वितरण में गरीबी रेखा का बंधन नहीं होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई प्रतिभावान छात्र पैसे की कमी के कारण उच्च शिक्षा से वंचित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि गरीब परिवार के छात्रों की इंजीनियरिंग मेडिकल, आईआईटी, आईआईएम जैसे महँगे पाठयक्रमों की शिक्षा के लिए बजट में 500 करोड़ रूपये की राशि का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज उमरिया जिले के नौरोजाबाद में अन्त्योदय मेले एवं हितग्राही सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में सालों से काबिज लोगों को मकान का स्थाई पट्टा दिया जायेगा वहीं गरीबों को मकान बनाने के लिए राशि भी मुहैया करवाई जायेगी । उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में जिस भी व्यक्ति ने जन्म लिया है उसका आशियाना होगा ताकि वह परिवार सहित सुखी जीवन व्यतीत कर सके । मुख्यमंत्री ने बताया कि आदिवासी अधिकार यात्रा आदिवासियों की भूमि पर अवैध कब्जों को हटाया जायेगा तथा आदिवासियों को उनकी भूमि पर काबिज किया जायेगा । मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 का साल गरीब कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जायेगा। इस वर्ष प्रदेश सरकार गरीबों के कल्याण के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी। उन्होंने कहा कि मेरी सरकार सबसे पहले गरीबों की सरकार है। गरीबों के आँखों में कभी आँसू नहीं आने दूँगा। मैं उनके सुख दुख में सदैव भागीदार रहा हूँ और रहूँगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित करने को कहा। मध्यप्रदेश में महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक विकास के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए स्व-सहायता समूहों को सशक्त बनाया जा रहा है। महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों से सीधे जोड़ा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नौरोजाबाद नगर में सालों से काबिज 1500 परिवारों को आज स्थायी पट्टे मुहैया करवाये जा रहे हैं । नौरोजाबाद नगर की पेयजल की समस्या के निराकरण के लिए 18 करोड़ रूपये की राशि मुहैया कराई गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नौरोजाबाद नगरपालिका क्षेत्र में गरीब परिवारों के लिए 200 मकान बनाये जायेंगे। इसके लिए 10 करोड की राशि नगरपालिका को मुहैया करा दी गई है। मुख्यमंत्री ने मेले में 17 हजार 743 हितग्राहियों को 76 करोड़ 81 लाख की राशि के हितलाभों का वितरण किया। मुख्यमंत्री ने लगभग 82 करोड रूपये के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया। सम्मेलन में प्रभारी मंत्री श्री ओमप्रकाश धुर्वे, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय पाठक, अध्यक्ष नगरपालिका नौरोजाबाद श्रीमती सुमन गौटिया, बड़ी संख्या में हितग्राही और नागरिक उपस्थित थे ।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 शिवराज सिंह चौहान  2017-18  बजट

मुख्यमंत्री चौहान की मध्यप्रदेश के बजट पर प्रतिक्रिया                                                                                           मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज विधान सभा में प्रस्तुत वर्ष 2017-18 के बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए हर दृष्टि से ऐतिहासिक, जनोन्मुखी और किसान हितैषी बजट बताया है। उन्होंने कहा कि समग्र दृष्टि से यह बजट किसानों के कल्याण और गरीबों के उत्थान का बजट है। नौजवानों के मन में आशा और विश्वास पैदा करने का बजट है। महिला सशक्तीकरण और पर्यावरण बचाने का बजट है। नदी के संरक्षण का बजट है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक क्षेत्र में पर्याप्त प्रावधान किए गए हैं फिर चाहे वह स्कूली शिक्षा हो, उच्च शिक्षा या मेडिकल एजुकेशन का क्षेत्र हो। चिकित्सा शिक्षा का बजट 61  प्रतिशत बढ़ा दिया गया है। स्वास्थ्य सुविधाएँ और ज्यादा सुदृढ़ करने के लिए स्वास्थ्य का बजट 16 प्रतिशत तक बढ़ाया गया है। विधवा बहनों को चाहे वे गरीब हों या अमीर हों, पेंशन मिलेगी। शासकीय कर्मचारियों को सातवां वेतनमान जुलाई माह से मिलेगा।   श्री चौहान ने कहा कि कृषि क्षेत्र के लिए 33 हजार करोड़ से ज्यादा का प्रावधान किया गया है।  उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण वर्ष के अंतर्गत गरीब वर्गों के कल्याण की कई योजनाएँ लागू की गयी है। प्रतिभाशाली बच्चों की पढ़ाई के लिए पर्याप्त प्रावधान किया गया है। अनुसूचित जाति-जनजातियों की जनसंख्या के अनुपात में बजट बढ़ाया गया है। श्री चौहान ने कहा कि नया बजट मध्यप्रदेश को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में खड़ा करने वाला है। अधोसंरचना विकास की दृष्टि से सिंचाई और सड़कों पर पर्याप्त प्रावधान किया गया है। सिंचाई के बजट में 12 प्रतिशत और एनवीडीए के बजट में 28 प्रतिशत बढ़ोतरी की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम स़ड़क योजना में डामरीकरण करने का फैसला लिया गया है। बिजली की व्यवस्था बेहतर बनाने के प्रयास किये जा रहे हैं। गरीब तबकों के लिये सबके लिये आवास, चिकित्सा और शिक्षा की व्यवस्था की गई है। श्री चौहान ने कहा कि बिना भेदभाव के 85 प्रतिशत अंक लाने वाले प्रतिभाशाली बच्चों को राष्ट्रीय शिक्षण संस्थानों में प्रवेश पर सरकार उनकी फीस भरायेगी। यदि मेडिकल कॉलेज प्राइवेट हैं तो उनसे ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा देने का बांड भरवायेंगे। इस उददेश्य से एक हजार करोड़ का फंड बनाया जा रहा है। इसके लिये बजट में 500 करोड़ की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नर्मदा सेवा यात्रा के लिये बजट दिया गया है। लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिये पर्याप्त प्रावधान है। महिलाओं के स्व-सहायता समूहों के लिये प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में अलग-अलग तीर्थों को जोड़ने का काम किया गया है। सांस्कृतिक दृष्टि से भी यह अनूठा बजट है। शौर्य स्मारक के बाद वीर भारत का निर्माण करने की पहल की गई है। आदि शंकराचार्य की स्मृति में वेदांत पीठ की स्थापना के लिये भी प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि समग्र रूप से यह ऐतिहासिक बजट है।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

दीनदयाल रसोई योजना

    मध्यप्रदेश सरकार राज्य के चार बड़े शहरों में दीनदयाल रसोई योजना शुरू करेगी। इस योजना के अंतर्गत शहरी गरीबों को पांच रुपये में भोजन की थाली मुहैया करवाई जाएगी। प्रदेश के वित्तमंत्री जयंत मलैया ने बुधवार को राज्य विधानसभा में बजट प्रस्तुत करते हुए यह घोषणा की। इस बजट में वित्त वर्ष 2017-18 के लिये शहरी गरीबों के लिये पांच रुपये में भोजन के साथ ही विधवा महिलाओं के लिये पेंशन और प्रदेश सरकार के कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ देने जैसी आकर्षक घोषणाएं शामिल हैं। श्री मलैया ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशती वर्ष 2017 को गरीब कल्याण वर्ष के रूप में मनाने का का सरकार का संकल्प है। नगरीय क्षेत्र के अति गरीबों को सस्ते दर पर भोजन उपलब्ध कराने हेतु प्रदेश के चुने हुए नगरों में दीनदयाल रसोई योजना लागू करने का निर्णय राज्य सरकार ने लिया है। इसके लिये अधोसंरचना निर्माण हेतु रूपये 10 करोड़ का बजट प्रावधान है। योजना का वित्त पोषण मुख्य रूप से कंपनियों के कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के निर्वहन हेतु उनसे मिलने वाले अंशदान से किया जाएगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

श्री श्री रविशंकर

श्री श्री रविशंकर द्वारा आनंद मंत्रालय शुरू करने की सराहना  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि नर्मदा सेवा यात्रा का एक और उद्देश्य यह भी है कि मालवांचल को रेगिस्तान बनने से रोका जाये। उन्होंने कहा कि नर्मदा नदी के पानी को मालवांचल के बड़े-बड़े शहरों में पहुँचाया गया है। धार जिले के साथ ही इस पूरे अंचल में खेतों के हरे-भरे होने का कारण माँ नर्मदा नदी ही हैं। श्री चौहान आज धार जिले के बाकानेर में जन-संवाद को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित ऑर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने प्रदेश में आनंद मंत्रालय बनाने की सराहना की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नर्मदा नदी प्रदेश की जीवन-रेखा है, इसके बगैर जीवन की कल्पना करना ही संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि नर्मदा के जल को सहेजना हम सभी की जिम्मेदारी है। इसे प्रदूषण से मुक्त करने में जन-सहयोग जरूरी है। उन्होंने लोगों का आव्हान किया कि वे नदी को स्वच्छ बनाने और हरियाली चुनरी ओढ़ाने में सहयोग करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि नर्मदा का जल मालवा सहित पूरे प्रदेश में ले जाया जायेगा। इसके जल से प्रदेश की 30 प्रतिशत से अधिक जमीन को सिंचित किया जा सकेगा। आज प्रदेश की कृषि विकास दर पिछले 4 वर्ष से 20 प्रतिशत अधिक है, तो इसके पीछे भी नर्मदा मैया हैं। उन्होंने कहा है कि सरकार की योजना है कि सभी शहरी क्षेत्र में पाइप लाइन के जरिये नर्मदा जल पहुँचाया जाये। मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा के दौरान वन और राजस्व की जमीन पर व्यापक पैमाने पर वृक्षारोपण किया जायेगा। उन्होंने किसानों को बताया कि अगर वे अपनी जमीन पर वृक्ष लगायेंगे, तो उन्हें 3 साल तक 20 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से मुआवजा और 40 प्रतिशत की सब्सिडी भी दी जायेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि नर्मदा के किनारे ट्रीटमेंट प्लांट लगाये जायेंगे, पूजन-सामग्री विसर्जन कुण्ड और दाह संस्कार के लिये मुक्तिधाम बनाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि स्नान-घाट पर महिलाओं के लिये चेंजिंग-रूम भी बनाये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि 31 मार्च से नर्मदा तट के उत्तर और दक्षिण, दोनों तरफ के 5 किलोमीटर क्षेत्रफल में आने वाली शराब की दुकानों को बंद कर दिया जायेगा। 'नमामि देवि नर्मदे''-सेवा यात्रा में विशेष रूप से शामिल होने आये सुप्रसिद्ध संत और ऑर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आनंद मंत्रालय शुरू कर एक अच्छी पहल की है। उन्होंने इसकी सराहना करते हुए कहा कि इसके जरिये मुख्यमंत्री ने वस्तु भोग ही नहीं, बल्कि मन की अवस्था को प्रसन्न रखने की भी पहल की है। श्री श्री रविशंकर महाराज ने कहा कि सनातन धर्म में जल और थल संरक्षण की महान परम्परा रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नर्मदा के संरक्षण की यात्रा से इसी परम्परा को निभाया है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण बचाने के लिये प्रत्येक नागरिक पाँच पौधे लगाये। श्री श्री ने कहा कि सबके कल्याण की भावना से मध्यप्रदेश में हो रहा काम सराहनीय है। आचार्य पुण्डरीक गोस्वामी ने कहा कि मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण ने यमुना जी को कालिया नाग के जहर रूपी प्रदूषण से मुक्त करवाया था। इसी प्रकार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान नर्मदा जी को प्रदूषण से मुक्त करवाने का माध्यम बने है। सुप्रसिद्ध गांधीवादी विचारक श्री सुब्बाराव ने कहा कि स्वतंत्रता का आशय नागरिकों को ईमानदार और चरित्रवान होना चाहिये, यही हमारी सच्ची स्वतंत्रता है। आरएसएस के प्रांतीय प्रचारक श्री पराग अभ्यंकर ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर पशुपालन मंत्री श्री अंतर सिंह आर्य, सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर, पूर्व मंत्री और विधायक श्रीमती रंजना बघेल, श्री भंवर सिंह शेखावत, श्री मथुरालाल और जिला पंचायत धार की अध्यक्ष श्रीमती मालती मोहन पटेल भी उपस्थित थीं। संचालन राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री शिव चौबे ने किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान धार जिले के बाकानेर में नर्मदा सेवा यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने यात्रा ध्वज का पुष्प अर्पित कर स्वागत किया तथा कलश की पूजा-अर्चना की। इसके बाद श्री चौहान स्वयं ध्वज लेकर यात्रा में चले। उनकी पत्नी श्रीमती साधना सिंह ने सिर पर कलश धारण किया। इस दौरान आदिवासी नृतक पारम्परिक नृत्य करते हुए यात्रा के आगे-आगे चल रहे थे। यात्रा का जगह-जगह पर पुष्प-वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

माँ नर्मदा की आरती

    मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने धार जिले के सेमल्दा तट पर अपनी पत्नि श्रीमती साधनासिंह के साथ माँ नर्मदा की आरती की।  इस दौरान प्रसिद्ध संत और आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर भी मौजूद थे। आरती के बाद मुख्यमंत्री ने उपस्थित श्रद्धालुओ के साथ माँ नर्मदा का जयघोष भी किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने माँ नर्मदा मंदिर में सपत्निक पूजा-अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली की कामना भी की। साथ ही मंदिर परिसर में प्रतीकात्मक रूप से पौधों का रोपण भी किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री एवं विधायक श्रीमती रंजना बघेल, जन-अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री प्रदीप पाण्डेय, पूर्व सांसद श्री छतरसिंह दरबार सहित बड़ी संख्या में नर्मदा भक्त एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraj singh

  मुख्यमंत्री ने दी विद्यार्थियों को नसीहत और शुभकामनाएँ मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने सभी विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षाओं में सफल होने की अग्रिम बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। श्री चौहान ने कहा कि जीवन का सबसे कीमती समय शुरू हो रहा है। अपने सपनों के साथ नई मंजिलों की ओर बढ़ना है। ऐसे समय न तो घबराने की जरूरत है और न ज्‍यादा तनाव लेने की जरूरत है। आनंद और प्रसन्नता के साथ परीक्षा देने जायें। मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षाएँ तीन घंटे की होती है। इन तीन घंटों में पाठ्यक्रम आधारित ज्ञान की जाँच हो सकती है लेकिन प्रतिभा की नहीं। हर विद्यार्थी अपने आप में अनूठा है। सबके पास प्रतिभा है। सबके पास असीम क्षमताएँ हैं। कठिन समय में विजय पाने की ऊर्जा है। मुख्यमंत्री ने परीक्षार्थियों को समय का बेहतर से बेहतर प्रबंधन करने और खुद पर भरोसा रखने का मार्गदर्शन दिया। नकारात्मक विचारों से दूर रहने की सलाह देते हुए श्री चौहान ने कहा कि तनाव से ज्ञान और प्रतिभा का प्रदर्शन करने में बाधा आती है। परिणाम की चिंता नहीं करें। सबसे जरूरी बात है कि पूरी ईमानदारी से अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों पर ज्‍यादा जोर नहीं डाले। इससे बच्चे की स्वाभाविक तैयारी पर फर्क पड़ता है। बच्चों को नैतिक संबल दें। बेटा-बेटी अपने जीवन में सर्वश्रेष्ठ हासिल करेंगे। उन्‍हें सिर्फ हौसला दें। उन्‍हें आपका साथ चाहिये। आपकी उम्मीदों पर वे खरा उतरेंगे। उन्होंने शिक्षकों से भी आग्रह किया है कि वे विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाएँ।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 राजेन्द्र शुक्ल

  वाणिज्य, उद्योग और रोजगार, खनिज साधन तथा प्रवासी भारतीय मंत्री  राजेन्द्र शुक्ल से उनके निवास पर काउंसल जरनल ऑफ द फेडरल रिपब्लिक ऑफ जर्मनी डॉ. जरगन मोरहार्ड ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने भेंट के दौरान श्री शुक्ल से शिक्षा के आदान-प्रदान के साथ प्रदेश में उद्योग लगाने के संबंध में भी चर्चा की। मंत्री श्री शुक्ल को डॉ.मोरहार्ड ने जर्मनी में प्रदेश के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को स्नातक तथा स्नातकोत्तर की डिग्री लेने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा। डॉ.मोरहार्ड ने श्री शुक्ल को बताया कि पूर्व में शिक्षा के लिए जर्मनी भाषा का ज्ञान होना जरूरी था। अब अंग्रेजी भाषा के ज्ञान से जर्मनी में डिग्री ली जा सकती है। उद्योग मंत्री श्री शुक्ल से डॉ. मोरहार्ड ने कहा कि भारत में कम्प्युटर ज्ञान के अच्छे संस्थान है| उन्होंने कहा कि जर्मनी के विद्यार्थी इसका लाभ ले सकते हैं। उन्होंने मंत्री श्री शुक्ल से यह भी कहा कि मध्यप्रदेश में मीडियम स्केल के उद्योग स्थापित किये जा सकते हैं। यहाँ पर उद्योग लगाने के लिए अनुकूल वातावरण के साथ पर्याप्त सुविधाएँ भी उपलब्ध हैं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

ललिता यादव

अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री  ललिता यादव ने की समीक्षा    पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती ललिता यादव ने कहा है कि हज हाउस के अधूरे निर्माण कार्यों को 15 दिन में पूरा किया जाये। श्रीमती यादव की अध्यक्षता में आज सिंगारचोली स्थित हज हाउस के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। राज्य मंत्री श्रीमती यादव ने कहा कि हज हाउस के निर्माण में जो कमियाँ और त्रुटियाँ हुई हैं उसे समय-सीमा में पूरा किया जाए। श्रीमती यादव ने हज हाउस में दो और लिफ्ट लगाने, दीवारों में पानी के रिसाव को रोकने, हज हाउस परिसर के मुख्य द्वारा निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में म.प्र. राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष श्री इनायत हुसैन कुरैशी तथा राजधानी परियोजना प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

हथिनी रूपकली

  पन्ना टाइगर रिजर्व में हथिनी रूपकली ने कल स्वस्थ मादा शावक को जन्म दिया। रूपकली और उसकी बेटी रूपहली दोनों स्वस्थ है। रूपहली के जन्म के साथ रिजर्व में हाथियों की संख्या 15 हो गई है। हथिनी रूपकली और अनारकली को सोनपुर मेले में से खरीद कर लाया गया था। रूपकली इसके पहले 5 और सन्तानों को जन्म दे चुकी है। हाथियों का रिजर्व की सुरक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान है। हाथी प्रभारी श्री उदयमणि सिंह परिहार ने बताया कि रूपकली की आयु लगभग 55 वर्ष है और उसके 6 बच्चों में 5 जीवित है, जो पार्क की सुरक्षा में लगे हैं। हाथी सुबह जंगल में चरते हैं। शाम के खाने में 9 किलो आटा, एक किलो बेसन और 250 ग्राम नमक की रोटी बनाके खिलाई जाती है। पार्क की सबसे उम्रदराज दन्त विहीन हथिनी वत्सला को हरा चारा न खा पाने के कारण सुबह दलिया और शाम को 5-5 किलो का गेहूँ-चावल का लड्डू दिया जाता है  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

आईएएस नेहा मारव्या

नियम कायदों की मनमानी समीक्षा और बेतुके आदेश जारी करने के मामले में विवादित रही महिला आईएएसएवं शिवपुरी की प्रभारी कलेक्टर नेहा मारव्या की ताजा हरकत से सभी नाराज हैं। सरकार में शामिल मंत्री, विपक्ष में कांग्रेस और मुख्य सचिव बसंत प्रताप सिंह तक उनकी इस हरकत से नाराज हैं। माना जा रहा है कि नेहा के खिलाफ कार्रवाई तय है और यह जल्द अमल में लाई जाएगी। मामला कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के लोकार्पण कार्यक्रम की एन मौके पर अनुमति निरस्त करने का है। हालांकि इसमें प्रभारी कलेक्टर नेहा मारव्या की ही किरकिरी हुई। उन्होंने अनुमति रद्द की, फिर भी कार्यक्रम हुआ और धूमधाम से हुआ। इतना ही नहीं तमाम प्रशासनिक अफसर भी पहुंचे और सबकुछ विधिवत ही हुआ। नेहा मारव्या एक चिट्ठी जारी करने से ज्यादा कुछ नहीं कर पाईं परंतु यह मामला प्रोटोकॉल का है। जिसका पालन नेहा मारव्या ने नहीं किया और इसी बात पर आपत्ति दर्ज कराई गई है। खेलमंत्री एवं शिवपुरी विधायक के कार्यालय की ओर से समय रहते प्रभारी कलेक्टर को सूचना दे दी गई थी परंतु उन्होंने एन मौके पर चुप्पी साधे रखी। लास्ट मिनट पर 23 फरवरी को जब कार्यक्रम आयोजित होना था। मंत्री शिवपुरी आ चुकीं थीं। प्रभारी कलेक्टर ने एक पत्र जारी करके अनुमति रद्द कर दी। सामान्यत: ऐसे मामलों में यदि कोई परेशानी होती भी है तो कलेक्टर सीधे संबंधित मंत्री से फोन पर बात करके स्थिति अवगत कराते हैं परंतु आईएएस नेहा मारव्या ने केवल एक पत्र जारी किया। समझा जा रहा है कि यह हरकत मंत्री को परेशान करने के लिए साजिशन जारी किया गया। अब यशोधरा राजे सिंधिया नाराज हैं। सर्वविदित ही है कि यशोधरा राजे सिंधिया ऐसे मामलों में कभी किसी को माफ नहीं करतीं। इधर नेहा मारव्या के पुराने मामलों से अनुमान लगाया जा सकता है कि वो भी मामला संभालने के लिए कोई कदम नहीं उठाएंगी।  एक आईएएस अफसर की पहली विशेषता ही यह होती है कि वो हर हाल में विषम परिस्थितियों को भी अनुकूल कर ले, परंतु यह खूबी नेहा मारव्या के अब तक के कार्यकाल में कभी दिखाई नहीं दी। वो ना केवल विवाद पैदा कर देतीं हैं बल्कि उसमें घी भी डालतीं हैं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मेधा पाटकर

  नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेत्री मेधा पाटकर ने रविवार को रतलाम में कहा कि नर्मदा सेवा यात्रा एक छलावा है। इसके जरिए नर्मदा घाटी को खाली कराने की साजिश की जा रही है। नर्मदा नदी से प्रतिदिन एक-एक गांव में 1500 टन रेत का खनन हो रहा है। सेवा यात्रा अवैध गतिविधियों की मंजिल तक पहुंचने का मार्ग है, जिससे लोगों का ध्यान भटकाकर लक्ष्य हासिल करने की कोशिश की जा रही है। नर्मदा बचाओ आंदोलन के कार्यकर्ता इस यात्रा का विरोध जगह-जगह कर रहे है, लेकिन विपक्ष की चुप्पी समझ से परे है। रतलाम के पत्रकार भवन में मीडिया से चर्चा करते हुए सुश्री पाटकर ने नर्मदा सेवा यात्रा को लेकर सरकार के साथ विपक्ष को कटघरे में खड़ा किया। उनके अनुसार कांग्रेस को ये तमाम मुद्दे उठाने चाहिए थे, लेकिन वह क्यो नहीं उठाना चाहती है ये समझने की बात है। इससे लगता है कि कहीं न कहीं अंदर से नीचे स्तर पर पक्ष और विपक्ष दोनों एक ही है। उन्होंने कहा कि नर्मदा सहित हर नदी की सेवा करने में राजनेता लगे है, लेकिन प्रत्यक्ष में नदियों को खत्म करने वाला काम हो रहा है। अवैध रेत खनन ने यमुना को खत्म कर दिया है। आगामी पांच साल में नर्मदा की भी यहीं स्थिति होगी, क्योकि अवैध खनन के साथ उसके आसपास कई गलत काम हो रहे है।  पाटकर ने कहा सीएम से लेकर कलेक्टर तक हर कोई जानता है कि अवैध काम चल रहा है, लेकिन सर्वथा ईच्छा शक्ति का अभाव है।  नेताओ को डर है कि यदि माफियाओं को दूर करेंगे, तो अगला चुनाव नहीं जीत सकेंगे। एनजीटी बार-बार चेतावनी देकर कार्रवाई की बात कर रहा है, लेकिन राजनैतिक दलों के नुमाइंदे खुलेआम पुलिस व प्रशासन के समक्ष अवैध काम कर रहे है। उन्हें हर स्तर पर पूरा समर्थन मिल रहा है।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

दुर्गेश रायकवार

दुर्गेश रायकवार   नौकरी की चाह में भटकने वाले उमरिया के राहुल अग्निहोत्री आज 30 से 35 बेरोजगार युवक-युवतियों को प्रतिदिन काम उपलब्ध करवा रहे हैं। यह संभव हो सका है पं. दीनदयाल उपाध्याय रोजगार योजना के जरिये।  उमरिया में बाँधव ग्रुप के 40 वर्षीय राहुल अग्निहोत्री ने 10 साल पहले वन विभाग में 1600 रुपये में मजदूरी का काम शुरू किया था, जो बाद में बढ़कर 5000 प्रतिमाह तक पहुँचा था। जैसे-तैसे घर-परिवार चलाते समय उनकी मुलाकात शाहिद अली से हुई। दोनों ने भविष्य की चिंता करते हुए उद्योग-धंधे के लिये सरकार द्वारा दी जा रही मदद का फायदा लेने की सोची। महाप्रबंधक उद्योग ने पं. दीनदयाल उपाध्याय रोजगार योजना के तहत वर्ष 2016 में एसबीआई से 10 लाख का लोन स्वीकृत करवाया। इसमें 5 लाख टर्न लोन और 5 लाख सी.सी. लोन शामिल था। दोनों ने घर, परिवार और दोस्तों की मदद से 5 लाख की और व्यवस्था कर कुल 15 लाख की लागत से जिला मुख्यालय में किराये के मकान में रेडीमेड मेन्युफेक्चरिंग गारमेंट का व्यवसाय शुरू किया। ग्राहकों को प्रभावित करने की व्यावसायिक कला और अच्छा सामान देने के प्रयास से प्रथम वर्ष में ही परिवार का खर्च निकालने के बाद 10 से 15 हजार रुपये महीने की आय होने लगी। आज स्थिति यह है कि 30 से 35 बेरोजगार युवक-युवती को 10 से 15 हजार रुपये प्रतिमाह और घरेलू महिलाओं को 6 से 7 हजार रुपये प्रतिमाह का काम उपलब्ध करवा रहे हैं। बैंक का टर्न लोन महज एक वर्ष में ही पटा दिया। आज 70 से 80 लाख के वार्षिक टर्न-ओवर पर व्यवसाय पहुँच चुका है। बाँधव ग्रुप कम्पनी में 30 कारीगर में 14 महिलाएँ सिलाई का काम कर रही हैं। यहाँ के कामगारों में भी राहुल और शाहिद के व्यवहार का जादू चलता है। कारीगर राजेश वर्मा ने बताया कि पहले जहाँ छोटे-मोटे सिलाई के काम करके रोजी-चलाया करता था, अब वह 15 से 20 हजार रुपये प्रतिमाह महज क्लॉथ कटिंग का काम कर कमा रहा है। इसी प्रकार कु. रुखसार फातिमा, श्रीमती सीता कोरी, श्रीमती अनीता बर्मन, श्री विपिन तिवारी जैसे 30 बेरोजगार स्व-रोजगार पाकर भरण-पोषण में सक्षम हुए हैं। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का सपना भी है कि प्रदेश का युवा रोजगार लेने वाला नहीं, देने वाला बने। उन्होंने कई बार कहा है कि प्रदेश का युवा दर-दर नौकरी की तलाश में न भटके और ऐसा काम करे, जिससे वह अन्य दूसरे बेरोजगारों को भी नौकरी दे सके। इसके लिये उन्होंने विभिन्न योजनाएँ चलायी हैं, जिसका लाभ लोग निरंतर ले रहे हैं। इसी में से एक पं. दीनदयाल उपाध्याय रोजगार योजना का जीता-जागता उदाहरण राहुल अग्निहोत्री और शाहिद अली ने दिया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

विदिशा पोस्ट-ऑफिस पासपोर्ट केन्द्र

  लघु पासपोर्ट सेवा केन्द्र के रूप में करेगा कार्य  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  विदिशा में भारत के पहले पोस्ट-ऑफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र का शुभारंभ किया। इसके शुरू होने से विदिशा सहित रायसेन, गुना, अशोकनगर, सागर और दमोह जिले के नागरिकों को अब पासपोर्ट बनवाने के लिये भोपाल नहीं जाना पड़ेगा। यह लघु केन्द्र पासपोर्ट सेवा केन्द्र के रूप में कार्य करेगा। आवेदन-पत्र की जाँच के साथ ही उसकी स्वीकृति भी एक ही दिन में पूरा करने का प्रयास किया जायेगा। श्री शेख सोहित और श्री पवन सोनी ने आज इस कार्यालय के माध्यम से अपने पासपोर्ट बनवाये। विदेश मंत्री श्री वाजपेयी के समय प्रदेश को मिला था पहला पासपोर्ट कार्यालय मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि केन्द्र शासन के सहयोग से मध्यप्रदेश को ऐसी सुविधाएँ मिल रही हैं, जिनके बारे में कुछ वर्ष पूर्व सोचना भी मुश्किल था। विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज के आत्मीय सहयोग से मध्यप्रदेश में पासपोर्ट सुविधा का विस्तार हुआ है। श्री चौहान ने कहा कि जब श्री अटल बिहारी वाजपेयी विदेश मंत्री थे, उस समय मध्यप्रदेश को पहले पासपोर्ट कार्यालय की सुविधा मिली थी। श्री चौहान ने कहा कि पहले पासपोर्ट बनवाने के लिये 42 दिन की प्रतीक्षा-सूची थी, जो अब घटकर 3 दिन की रह गयी है। इसे और कम करने के प्रयास जारी हैं। मेडिकल कॉलेज का निर्माण तेजी से मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि विदिशा में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। साथ ही विदिशा के पास औद्योगिक केन्द्र का भी निर्माण हो रहा है। श्री चौहान ने उद्योगपतियों से आग्रह किया कि वे इस क्षेत्र में भी उद्योग लगायें। विदिशा में किसानों को 270 करोड़ की राहत और 306 करोड़ की बीमा राशि श्री चौहान ने कहा कि अकेले विदिशा जिले में ओला-वृष्टि प्रभावित किसानों के खातों में 270 करोड़ की राहत और 306 करोड़ रुपये की फसल बीमा राशि जमा करवायी जा रही है। जबलपुर, ग्वालियर और सतना में भी खुलेंगे पासपोर्ट कार्यालय पिछले दिनों मुख्यमंत्री श्री चौहान इंदौर में पासपोर्ट लघु सेवा केन्द्र के शुभारंभ समारोह में शामिल हुए थे। इसके साथ ही जबलपुर, ग्वालियर और सतना में भी लघु पासपोर्ट कार्यालय खोले जायेंगे। श्री चौहान ने विदिशा में पासपोर्ट कार्यालय आरंभ करने में आवश्यक सुविधाएँ जुटाने के लिये मध्यप्रदेश के पोस्ट मास्टर जनरल श्री हक को धन्यवाद दिया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

गो हेरिटेज रन

अध्यक्ष  तपन भौमिक ने दिखाई झण्डी   प्रसिद्ध पर्यटन स्थल एवं विश्व विरासत खजुराहो में आज मध्यप्रदेश पर्यटन द्वारा गो हेरिटेज रन का सफल आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में नागरिकों, पुरातत्व एवं पर्यटन में रुचि रखने वाले लोगों और खिलाडि़यों ने हिस्सा लिया।  गो हेरिटेज रन का आज सुबह खजुराहो में पर्यटन निगम के अध्यक्ष श्री तपन भौमिक ने झण्डी दिखाकर शुभारंभ किया। खजुराहो में संपन्न इस दौड़ का उद्देश्य देश-विदेश के सैलानियों को मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थलों और विशेषकर खजुराहो के प्रति आकर्षित करना था। उल्लेखनीय है कि खजुराहो के आस-पास नजदीक ही पन्ना टाइगर रिजर्व, पन्ना के ऐतिहासिक दर्शनीय मंदिर, रनेह फाल, पांडव गुफा, केन नदी में घडि़याल, छत्रसाल संग्रहालय धुबेला, कुंडेश्वर, जटाशंकर सहित अनेक प्राचीन लेक, पर्यटन स्थल और स्मारक की समृद्ध संपदा स्थित है। इस प्राचीन विरासत को संजोने, इसके प्रति पर्यटकों और लोगों का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से यह दौड़ आयोजित की गई। इस अवसर पर पर्यटन सचिव एवं एम.डी. श्री हरि रंजन राव, सागर संभाग के कमिश्नर श्री मनोहर अगनानी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेस प्रजापति, जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक आदि मौजूद थे। गो हेरिटेज रन 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 21 किलोमीटर दूरी की आयोजित की गई जिसमें लोगों ने उत्साह से हिस्सा लिया। दौड़ के समापन पर राज्य पर्यटन विकास निगम की ओर से सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

नर्मदा यात्रा

मुख्यमंत्री ने सीहोर जिले के जन-प्रतिनिधियों से किया आव्हान  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आव्हान किया है कि नर्मदा सेवा समिति संस्कार के प्रसार का केन्द्र बनें। नशामुक्त, शिक्षित, बेटी बचाने, माँ नर्मदा जल को स्वच्छ बनाने, उसके प्रवाह को बढ़ाने के लिए वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण को संकल्पित समाज निर्माण में सहयोग करें। श्री चौहान आज मुख्यमंत्री निवास में नर्मदा सेवा यात्रा के सीहोर जिले में प्रवास के दौरान जन-भागीदारी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर स्थानीय जन-प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नर्मदा सेवा यात्रा अनुभवों का उल्लेख करते हुए स्थानीय जन-समुदाय से यात्रा को मिल रहे अदभुत सहयोग के बारे में बताया। उन्होंने सीहोर जिले के जन-प्रतिनिधियों को कहा कि यात्रा के सीहोर प्रवास के दौरान जनांदोलन का अदभुत उदाहरण प्रस्तुत करें। हर पंचायत, गाँव और व्यक्ति का यात्रा में योगदान हो। चाहे वह सांस्कृतिक कार्यक्रम में, खेलकूद के आयोजन में अथवा आस्था और श्रद्धा की सामुदायिक सहभागिता के रूप में हो। उन्होंने कहा बिना किसी आर्थिक, सामाजिक, धार्मिक और राजनैतिक भेदभाव के सेवा समितियों में सभी जुड़े। सभी को सम्मानपूर्वक यात्रा में आमंत्रित किया जाए। उन्होंने सीहोर में यात्रा के 9 दिवसीय प्रवास के दौरान रात्रि विश्राम यात्रा के साथ करने की जानकारी भी दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नर्मदा सेवा यात्रा नदी संरक्षण का विश्व में अनूठा प्रयास है। विश्व की किसी भी नदी के संरक्षण के लिए इतनी विशाल जनसंख्या संरक्षण प्रयासों में सहभागी नहीं बनी है। लोग यात्रा से भावनात्मक रूप में जुड़ रहे हैं। पूरे हृदय के साथ माँ नर्मदा की सेवा के लिये आगे आ रहे हैं। आमजन, किसान, साधु-संत सभी माँ के प्रति अगाध श्रद्धा और आस्था को प्रगट कर रहे हैं। किसान वृक्ष लगाने के लिए संकल्प पत्र भर रहे हैं। विशाल भंडारों का आयोजन जन-सहयोग से हो रहा है। साधु-संत भी पूजन विधियों में बदलाव की बात करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा प्रदेश की जीवन रेखा है। प्रदेश की 30 प्रतिशत आबादी को पेयजल और 50 प्रतिशत को सिंचाई सुविधा माँ नर्मदा से मिलेगी। इसलिये नर्मदा जल प्रवाह को बढ़ाना आवश्यक है। जनता के प्रयासों में सरकार का सक्रिय सहयोग है। नदी संरक्षण के आवश्यक कार्यों का निर्धारण विषय-विशेषज्ञों के साथ चर्चा से किया गया है। पेड़ लगाने में भी सरकार सहयोग कर रही है। जल की स्वच्छता के लिए घाटों पर चेंजिंग रूम, विसर्जन कुण्ड बनवाए जा रहे हैं। अमृत जल दायिनी नर्मदा में मल-मूत्र अब नहीं मिलेगा। नगरों का सारा गंदा जल पाइपों के माध्यम से नगर के बाहर ले जाया जायेगा। वहाँ पर ट्रीटमेंट प्लांट बनाये जायेंगे, जो जल को स्वच्छ कर खेती के लिए उपलब्ध करवाएंगे। जिला प्रभारी, लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह ने कहा कि हर-हर नर्मदे, घर-घर नर्मदे का संदेश सर्वत्र प्रसारित हो। यात्रा के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली समितियों और पंचायतों को पुरस्कृत किया जायेगा। यात्रा के सीहोर जिले में आगमन 19 मार्च और प्रस्थान 28 मार्च तक जन-सहभागिता से होने वाले आयोजनों की रूपरेखा की जानकारी मार्कफेड के अध्यक्ष श्री रमाकांत भार्गव एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रघुनाथ भाटी ने दी। कार्यक्रम को अध्यक्ष खनिज विकास निगम श्री शिव चौबे ने भी संबोधित किया। यात्रा के दौरान प्रशासनिक प्रबंधों की जानकारी कलेक्टर ने दी। इस अवसर पर संभागायुक्त श्री अजातशत्रु और सीहोर जिले के जन-प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

गामा पहलवान

जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने किया दतिया में नवनिर्मित अखाड़े का शुभारंभ  जनसंपर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने आज बुंदेला कालोनी दतिया में विश्व विजयी गामा पहलवान की स्मृति में नवनिर्मित अखाड़े का शुभारंभ किया। जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने कहा कि अखाड़ा एक करोड़ चालीस लाख रुपये की लागत से निर्मित किया गया है। इस अखाड़े में हजारों कुश्ती सीखकर पहलवान बन सकते हैं। मंत्री डॉ. मिश्र ने कहा कि गामा पहलवान की कुश्ती अनोखी और बेमिसाल थी। जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने कहा कि गामा पहलवान ने प्रदेश ही नहीं देश में भी नाम रोशन किया। विश्व में अपने विशिष्ट किस्म की पहलवानी का लोहा भी मनवाया। इसलिए उन्हें विश्व विजयी गामा पहलवान के नाम से नवाजा गया। इस अवसर पर जिले एवं बाहर से आए हुए सभी पहलवानों का मंत्री डॉ. मिश्र और प्रदेश पाठय पुस्तक उपाध्यक्ष श्री अवधेश नायक ने शॉल-श्रीफल से सम्मानित किया। उन्होंने कुश्तियों का आनंद भी लिया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री विनय यादव, नगर पालिका अध्यक्ष श्री सुभाष अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्री योगेश सक्सेना सहित अनेक जनप्रतिनिधि इस मौके पर उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

विधानसभा डिजिटाइजेशन

  सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की साधिकार समिति की बैठक मुख्य सचिव बी.पी. सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विधानसभा में सदन की कार्यवाही का डिजिटाइजेशन करने के 30 करोड़ के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। आदिवासी विकास विभाग के कम्प्यूटरीकरण के प्रस्ताव को भी अनुमोदन दिया गया। सूचना प्रौद्योगिकी के ई-साईन, डिजिटल लॉकर, राजस्व केस मेनेजमेंट सिस्टम को भी साधिकार समिति ने स्वीकृति दी। खनिज विभाग के फाइल मेनेजमेंट सिस्टम, नॉलेज सिस्टम तथा टूर मेनेजमेंट सिस्टम को भी समिति ने सहमति प्रदान की।पस्थित थे। बैठक में अपर मुख्य सचिव वन, योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी श्री दीपक खाण्डेकर, प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन श्रीमती सीमा शर्मा, प्रमुख सचिव वाणिज्य एवं उद्योग श्री मोहम्मद सुलेमान, प्रमुख सचिव आदिम जाति कल्याण श्री अशोक शाह सहित अन्य अधिकारी उतीस करोड़ में होगा विधानसभा की कार्यवाही का डिजिटाइजेशन 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

nuri khan

  उज्जैन में क्षिप्रा को प्रदूषण मुक्त करने की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस की पूर्व प्रवक्ता नूरी खान ने आज अनूठा प्रदर्शन किया। उन्होंने ट्यूब और बांस से क्षिप्रा के बीच में एक मंच बनाया और अकेले ही अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गई। पुलिस और प्रशासन ने दोपहर में उन्हें मनाने का प्रयास किया, लेकिन वे अब तक बीच नदी में बैठी हुई हैं। नूरी खान आज तड़के चार बजे राम घाट पर अपने साथियों के साथ पहुंची और वे बीच नदी में जाकर अकेले ही भूख हड़ताल पर बैठ गई। नूरी खान ने इसके लिए अपने सामाजिक संगठन के माध्यम से यह आंदोलन शुरू किया है। नूरी खान ने प्रदेश टुडे को भेजे कुछ फोटो के माध्यम से यह बताया कि क्षिप्रा नदी में कई गंदे नाले मिल रहे हैं। शहर की सारी गंदगी पवित्र क्षिप्रा नदी में मिल रही है। उधर दोपहर में पुलिस की टीम बोट से नूरी खान तक पहुंची। उनके मंच का चारों तरफ चक्कर लगाने के बाद पुलिस अफसरों ने उनसे भूख हड़ताल समाप्त करने का कहा, फिलहाल नूरी खान का बीच नदी में अनशन जारी है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

नर्मदा यात्रा

निसरपुर और कड़माल में जन-संवाद कार्यक्रम  'नमामि देवि नर्मदे'- नर्मदा सेवा यात्रा के 75वें दिन आज धार जिले के कोटेश्वर में डॉ. गौरीशंकर शेजवार सपत्नीक शामिल हुए। वन मंत्री ने नर्मदा जी की आरती कर वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष श्री राघवेन्द्र शर्मा, पूर्व विधायक श्री मुकामसिंह किराडे़ तथा बड़ी संख्या में भक्त और ग्रामवासी मौजूद थे। यात्रा के दौरान निसरपुर एवं कड़माल में जन-संवाद कार्यक्रम हुए। निसरपुर में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा स्वच्छता और नर्मदा नदी को प्रदूषण से बचाने के संबंध में लघु-नाटिका का मंचन किया गया। कड़माल में जैविक खेती पर जन-संवाद का कार्यक्रम हुआ। डॉ. गौरीशंकर शेजवार ने कहा कि जीवनदायिनी नर्मदा नदी के सरंक्षण एवं संवर्धन के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सेवा यात्रा शुरू की गयी है। गत 11 दिसम्बर को अमरकंटक से प्रारम्भ हुई यात्रा 11 मई को अमरकंटक में समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम नदी संरक्षण के लिहाज से पूरी दुनिया में एक मिसाल बन गया है। डॉ. शेजवार ने कहा कि माँ नर्मदा हमारे लिए जीवन का आधार है, जो खेती-किसानी के लिए पानी, बिजली, पीने के लिए पानी उपलब्ध करवाती है। हमारी आस्था और श्रद्धा भी इससे जुड़ी है। उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा को प्रदूषण से बचाना एवं इसका संरक्षण करना हम सबका दायित्व और कर्त्तव्य है। उन्होंने कहा कि हम सभी बड़े सौभाग्यशाली है कि नर्मदा मैया की सेवा का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने नर्मदा की धारा को जल-मल से दूषित होने से बचाने के लिए बड़े शहरों और कस्बों में ट्रीटमेंट प्लान्ट स्थापित किए जाने, दोनों तट पर वृक्षारोपण की योजनाएँ, खुले में शौच न करने और घरों में शौचालय बनवाने, शवदाह के लिए मुक्तिधाम निर्माण, मूर्ति विसर्जन तथा पूजन-सामग्री के लिए अलग-अलग कुण्ड बनाने की योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि नर्मदा नदी के दोनों तट से 5.5 किलोमीटर क्षेत्र में कोई भी शराब की दुकान नहीं खोली जाऐंगी। उन्होंने नशामुक्ति एवं बेटी बचाओं का संकल्प भी दिलाया। जैविक खेती पर जन-संवाद कड़माल में जैविक खेती पर जन-संवाद में कृषि-विशेषज्ञों द्वारा रसायनिक खेती से होने वाले नुकसानों की विस्तार से जानकारी दी गई। किसानों को जैविक खेती करने की सलाह दी गई। श्री राघवेन्द्र शर्मा ने भी विचार रखे। श्री मुकामसिंह किराड़े ने स्थानीय भाषा में नर्मदा नदी के संरक्षण और संवर्धन से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा कर समझाइश दी। निसरपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल स्मृति वन में वृक्षारोपण किया गया। यात्रा का निसरपुर, कड़माल, चिखल्दा, खापरखेड़ा आदि स्थान पर गर्मजोशी से स्वागत कर कलश-यात्रा निकाली गई।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह

  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने महाशिवरात्रि के पर्व पर आज बढ़वाले महादेव मंदिर में पत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने भगवान भोले शंकर और माँ भगवती से प्रदेश की जनता पर उनकी कृपा और आशीर्वाद की वर्षा करने की कामना की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह महापौर आलोक शर्मा और विधायक रामेश्वर शर्मा ने शिव बारात के रथ को भी खींचा ।  मुख्यमंत्री  चौहान ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि सबके जीवन में सुख-समृद्धि, ऋद्धि-सिद्धि आये। सब सन्मार्ग पर चले। सबको सदबुद्धि और अच्छा काम करने की प्रेरणा मिले। प्रकृति, सृष्टि, दृ‍ष्टि और समृष्टि सहित सबके लिये बेहतर से बेहतर काम कर सके। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बढ़वाले महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना, आरती और अभिषेक किया। इसके बाद भगवान शिव के रथ को खींचकर शिव बारात चल समारोह प्रारंभ किया। महापौर श्री आलोक शर्मा, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा और बड़ी संख्या में श्रृद्धालु उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

जयप्रकाश चिकित्सालय

राजधानी के जयप्रकाश चिकित्सालय में 100 बिस्तर के नवीन मेटरनिटी वार्ड के इजाफे से मातृ-मृत्यु दर कम करने के प्रयासों में निश्चित ही सफलता मिलेगी। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री रुस्तम सिंह ने यह बात आज जे.पी. हॉस्पिटल में जनसंपर्क एवं जल-संसाधन मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के साथ नवीन मेटरनिटी वार्ड का शुभारंभ करते हुए कही। श्री सिंह ने कहा कि सघन प्रयासों से प्रदेश में मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी आयी है, जिसे राष्ट्रीय औसत से नीचे ले जाना है। श्री सिंह ने कहा कि वर्ष 1962 में 90 बिस्तर से शुरू हुआ यह हॉस्पिटल आज 550 बिस्तर का हो गया है। श्री सिंह ने कहा कि जे.पी. हॉस्पिटल प्रदेश के आदर्श शासकीय हॉस्पिटलों में से एक है, जहाँ प्रतिवर्ष ओपीडी में कम से कम 7 लाख मरीज आते हैं। उन्होंने कहा नवीन मेटरनिटी वार्ड के सफल संचालन में शासन हरसंभव मदद करेगा। मंत्रीद्वय ने नव-निर्मित वार्ड का निरीक्षण भी किया। मध्यप्रदेश के नवाचारों को केन्द्र ने अपनाया कार्यक्रम में मौजूद केन्द्रीय लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के सचिव श्री सी.के. मिश्रा ने मध्यप्रदेश के नवाचारों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश के कई प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनाया गया है। श्री मिश्रा ने कहा कि जे.पी. हॉस्पिटल ने कई अनूठे कार्य किये हैं। यहाँ प्रत्येक वर्ष गुणात्मक सुधार हुआ है। मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने में केन्द्र हरसंभव मदद करेगा। प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण श्रीमती गौरी सिंह, आयुक्त श्रीमती पल्लवी जैन गोविल, मिशन संचालक श्री व्ही. किरण गोपाल, कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े, संचालक और चिकित्सक उपस्थित थे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वीणा सिन्हा ने आभार माना।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

सबका अधिकार होगा आवासीय भूमि

वन क्षेत्र में सामुदायिक दावों का होगा परीक्षण मुख्यमंत्री श्री चौहान एकता परिषद के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वन क्षेत्र में सामुदायिक दावों का परीक्षण करवाया जायेगा। प्रदेश सरकार का प्रयास है कि कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहे। आगामी 14 अप्रैल से 31 मई तक ग्रामोदय अभियान चलेगा। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक ग्रामीणजन को चिन्हित कर लाभान्वित करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि वनाधिकार पट्टे 2.32 लाख परिवारों को दिये गये हैं। कोई पात्र व्यक्ति छूटे नहीं, इसी मंशा से दावों का परीक्षण एक बार फिर करवाया जायेगा। श्री चौहान आज गांधी भवन प्रांगण में एकता परिषद के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश संभवत: पहला राज्य होगा जहाँ सब के पास रहने लायक भूमि होगी। शहरी क्षेत्र में भूमि की सीमित उपलब्धता को देखते हुए बहुमंजिले भवनों में आवास उपलब्ध करवाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि जो लोग बरसों से जिस स्थान पर रह रहे हैं उनको पट्टे दिये गये हैं। पिछले एक वर्ष में 5 लाख से अधिक व्यक्ति लाभान्वित हुए हैं। यह कार्य तब तक जारी रहेगा जब तक सबको पट्टे मिल नहीं जाये। इस संबंध में कानून भी विधान सभा के सत्र में लाया जायेगा। उन्होंने कहा कि भू-अधिकार आयोग में स्वैच्छिक सेवा संगठनों को प्रतिनिधित्व देने पर भी विचार किया जायेगा। उन्होंने भूमि के अधिकार के साथ ही शिक्षा की महत्ता पर भी बल दिया। मेधावी बच्चों के लिये उच्च शिक्षा की फीस सरकार द्वारा भरवाने की योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 5 लाख परिवारों को इस वर्ष मकान उपलब्ध करवाये जायेंगे। इस अवसर पर समन्वयक एकता परिषद श्री ओ. राजगोपाल ने लोक सेवा गारंटी कानून, भूमि आयोग और आनंद विभाग के गठन के लिये बधाई दी। कार्यक्रम में बताया गया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश के 20 जिलों के परिषद के मुखिया शामिल हो रहे हैं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

इंदौर में पासपोर्ट सेवा

 इंदौर तथा उज्जैन संभाग के 15 जिलों के लिये आज इंदौर में पासपोर्ट सेवा लघु केन्द्र के रूप में बड़ी सौगात मिली। लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन ने केन्द्र का उदघाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने की। विदेश राज्य मंत्री डॉ. व्ही.के. सिंह विशेष अतिथि थे। उदघाटन के साथ ही केन्द्र ने अपना काम शुरू कर दिया है। केन्द्र का लाभ 15 जिलों के पासपोर्ट आवेदकों को मिलेगा। शुरू में प्रतिदिन 100 एप्वाइंटमेंट जारी किये जायेंगे। इसके बाद माँग अनुसार इसे लगातार बढ़ाया जायेगा। केन्द्र को 600 से 700 आवेदन प्रोसेसिंग क्षमता का बनाया गया है। यह लघु केन्द्र पासपोर्ट सेवा केन्द्र की तरह ही कार्य करेगा। आवेदन की जाँच के साथ ही स्वीकृति की प्रक्रिया भी एक कार्य दिवस में पूरी हो जायेगी। लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन ने कहा कि केन्द्र की स्थापना सतत प्रयासों का सुपरिणाम है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की स्थापना में विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज का अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि इंदौर एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने के लिये भी पहल की जा रही है। नागरिकों की लंबे समय की माँग केन्द्र के शुरू होने से आज पूरी हो गयी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने केन्द्र की स्थापना के लिये लोकसभा अध्यक्ष सहित केन्द्र शासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र के प्रयासों से मध्यप्रदेश को नित नई सुविधाएँ मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 1978 में जब श्री अटलबिहारी बाजपेयी विदेश मंत्री थे, उनके प्रयासों से भोपाल में पासपोर्ट सेवा केन्द्र की स्थापना की गयी। लंबे अंतराल के बाद इंदौर में लघु पासपोर्ट सेवा केन्द्र केन्द्र शासन के प्रयासों से खुला है। मुख्यमंत्री ने बताया कि केन्द्र शासन ने निर्णय लिया है कि मध्यप्रदेश के जबलपुर, ग्वालियर, सतना तथा विदिशा में भी पासपोर्ट सेवा केन्द्र खोले जायेंगे। हमारा प्रयास रहेगा कि इस तरह के केन्द्र प्रदेश के अन्य शहरों में भी खोले जायें। इन केन्द्रों की स्थापना के लिये राज्य शासन द्वारा हर संभव मदद दी जायेगी। उन्होंने कहा कि पासपोर्ट सेवा केन्द्रों का विस्तार समय की माँग है। केन्द्रीय विदेश राज्य मंत्री डॉ. व्ही.के. सिंह ने कहा कि पासपोर्ट सेवा अब आम नागरिकों के लिये बड़ी जरूरत बनती जा रही है। प्रयास है कि इन जरूरतों को पूरा करने के लिये पासपोर्ट सेवा केन्द्रों का विस्तार किया जाये। बड़ी संख्या में नये पासपोर्ट सेवा केन्द्र खोले जा रहे हैं। मध्यप्रदेश में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में जबलपुर, ग्वालियर, विदिशा और सतना में पासपोर्ट सेवा केन्द्र खोले जायेंगे। जिलों के मुख्य डाक घरों में भी पासपोर्ट सेवाएँ शुरू करने का प्रयास है। पासपोर्ट सेवा के कार्यों में पारदर्शिता लाकर सेवा को जन-हितैषी बनाया गया है। पासपोर्ट बनवाने का कार्य पूरी तरह ऑनलाइन किया जा रहा है। इसमें लगने वाले समय को बेहद कम कर दिया गया है। विदेश सचिव श्री ज्ञानेश्वर मूले ने बताया कि वर्तमान में पूरे देश में मात्र 6 से 7 करोड़ लोगों के पास ही पासपोर्ट हैं। प्रतिवर्ष एक करोड़ से सवा करोड़ पासपोर्ट बनाये जा रहे हैं। सप्ताहांत के शनिवार और रविवार को भी पासपोर्ट बनाने का कार्य किया जा रहा है। श्रीमती सुमित्रा महाजन और अन्य अतिथियों ने शहीद स्वर्गीय श्री ज्ञानेश्वर नागर की धर्मपत्नी और परिजनों को इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित भवन के सांकेतिक कब्जे के रूप में प्रतीक चाबी दी गयी। अतिथियों ने फीता काटकर केन्द्र का उदघाटन किया। भवन का अवलोकन किया और नागरिकों के लिये उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। इस मौके पर महापौर श्रीमती मालिनी गौड़, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री कविता पाटीदार, इंदौर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री शंकर लालवानी, विधायक सर्वश्री सुदर्शन गुप्ता, महेन्द्र हार्डिया, मनोज पटेल विशेष रूप से उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मध्यप्रदेश पर्यटन के टीवीसी  एफी अवार्ड

सुरुचिपूर्ण एवं लोकप्रिय एड केम्पेन के लिये देशभर में अपनी अलग ख्याति और पहचान बनाने वाले मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के 'एम.पी. में दिल हुआ बच्चे सा' टीवीसी को प्रतिष्ठित एफी अवार्ड घोषित किया गया है। यह अवार्ड मध्यप्रदेश पर्यटन को बेस्ट ऑन गोइंग केम्पेन के लिये प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जून 2016 में मध्यप्रदेश पर्यटन के इस एड केम्पेन को लॉन्च किया था। अवसर था- मिंटो हॉल के जीर्णोद्धार एवं कन्वेंशन सेंटर के कार्य की शुरूआत का। मध्यप्रदेश पर्यटन के अन्य टीवीसी की तरह 'एमपी में दिल हुआ बच्चे सा' टीवीसी को भी शुरूआत से ही खासी लोकप्रियता हासिल हुई। यह एड लोगों की जुबान पर चढ़ गया था। इस एड में कहा गया है कि बचपन में कुछ नई अनोखी चीजों को देखकर जो खुशी मिलती है, दिल को कुछ ऐसी ही खुशी मिलती है मध्यप्रदेश आकर। जो भी मध्यप्रदेश आता है, उसका दिल बच्चों सा बन जाता है। मध्यप्रदेश के जंगलों में, उसके महलों में, उसकी कला-कृतियों में...। मध्यप्रदेश आने पर दिल करता है कि उसका चप्पा-चप्पा छान मारें। कुछ ऐसा ही दिखता है मध्यप्रदेश। एड में बच्चों के रंग-बिरंगे खिलौने से बने मध्यप्रदेश के पर्यटन-स्थल यह दशाते हैं कि यहाँ आकर दिल बच्चे सा हो जाता है। उल्लेखनीय है कि एफी अवार्ड न्यूयार्क अमेरिकन मार्केटिंग एसोसिएशन द्वारा अत्यधिक प्रभावी एडवर्टाइजिंग प्रोग्राम के लिय वर्ष 1968 में स्थापित किया गया था। यह अवार्ड प्रभावी मार्केटिंग कम्यूनिकेशन के लिये संचालित कैम्पेन एवं रचनात्मक प्रभावी कार्यों के लिये व्यक्तिगत श्रेणी में भी दिया जाता है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 नर्मदा नदी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि नर्मदा सेवा यात्रा का मूल उद्देश्य है कि नदी के संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाया जा सके। उन्होंने कहा कि यात्रा ने इस दिशा में सफलता हासिल की है और नर्मदा नदी के तट के दोनों ओर रहने वालों के साथ ही पूरे प्रदेश में नदियों के संरक्षण के प्रति जागरूकता आयी है। श्री चौहान आज अलीराजपुर के ग्राम छकतला में 'नमामि देवि नर्मदे''-सेवा यात्रा के दौरान जन-संवाद को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि यह अभियान हमारे प्रदेश की जीवन-रेखा और सबसे प्राचीन नदी को समृद्ध करने का अभियान है। इसकी सफलता के लिये जरूरी था कि लोगों की जन-भागीदारी हो। नर्मदा नदी ने हमारे प्रदेश को सब कुछ दिया है। पुराणों में भी नर्मदा को गंगा के समान पवित्र माना गया है। यह मोक्ष-दायिनी और जीवन-दायिनी भी है। उन्होंने कहा कि नदी के तट पर लगे वृक्षों के कटने से वृक्षों की जड़ों से जो जल का रिसाव होता था, वह बंद हो गया है। हम सभी लोगों को माँ नर्मदा के संरक्षण और संवर्धन में योगदान देना होगा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नर्मदा नदी के दोनों किनारों पर एक-एक किलोमीटर की परिधि में फलदार एवं छायादार वृक्ष लगाये जायेंगे। जो किसान अपनी निजी भूमि में फलदार वृक्ष लगायेगा, उन्हें एक हेक्टेयर पर 20 हजार रूपये की आर्थिक सहायता दी जायेगी। तीन साल बाद जब उनके वृक्ष फलदार हो जायेंगे, उसके फ्रूट रूट बनाये जायेंगे। नर्मदा के किनारों को पवित्र और शुद्ध रखने के लिये सभी गाँव के घरों में शौचालय बनवाये जा रहे हैं। गंदे पानी से बचाने के लिये ट्रीटमेंट प्लांट लगाये जा रहे हैं। नर्मदा किनारे की 5 किलोमीटर के अंदर की शराब की दुकानें 31 मार्च के बाद बंद हो जायेंगी। भविष्य में पूरे प्रदेश में शराबबंदी के लिये कदम उठाये जायेंगे। उन्होंने अलीराजपुर जिले को पूरी तरह नशामुक्त बनाने का संकल्प दिलवाया और ग्रामीण जन-समुदाय से आव्हान किया कि वे नर्मदा नदी में किसी प्रकार की गंदगी न करें। नर्मदा नदी में मृत्यु के बाद किये जाने वाले दाह संस्कार के लिये मुक्तिधाम बनाये जायेंगे। नर्मदा नदी के प्रत्येक घाट पर चेंजिंग रूम बनाये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि बेटियों के साथ अत्याचार करने वाले हैवानों को मृत्यु दण्ड देने का प्रावधान कानून में किया जायेगा। इसके लिये सरकार प्रयास करेगी। अलीराजपुर जिले में खुलेगा पतंजलि स्कूल योग गुरू बाबा रामदेव ने कहा कि अलीराजपुर जिले में एक पतंजलि स्कूल खोला जायेगा। स्कूल में 2 हजार बच्चों को प्रवेश दिया जायेगा और यहाँ एलोवेरा, आँवला और हर्बल प्लांट लगाने वाले किसानों से पतंजलि द्वारा उनका उत्पाद क्रय किया जायेगा। बाबा रामदेव ने कहा कि नशा नाश की जड़ है। इससे मनुष्य का शरीर क्षीण होता है। बाबा रामदेव ने मंच से उपस्थित नागरिकों को योग भी सिखाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस मौके पर छकतला में पाइप लाइन के जरिये नर्मदा नदी का जल लाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यहाँ के आस्था और विश्वास का केन्द्र काजल माता मंदिर का पुर्नउद्धार किया जायेगा। इसका सौंदर्यीकरण भी किया जायेगा। श्री चौहान ने संवाद कार्यक्रम की शुरूआत कन्या-पूजन से की। उन्होंने कन्याओं के पैर धोकर उनका पूजन किया। इसके पूर्व मुख्यमंत्री श्री चौहान सपत्नीक छकतला में नर्मदा सेवा यात्रा में शामिल हुए। श्रीमती साधना सिंह ने सिर पर कलश और मुख्यमंत्री श्री चौहान ने यात्रा-ध्वज थाम रखा था। साथ में बाबा रामदेव और जैन मुनि लोकेश मुनि, मध्यप्रदेश खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री शिव चौबे, जन-अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री प्रदीप पाण्डे, श्री बी.डी. शर्मा, विधायक श्री नागर सिंह चौहान और श्री माधव सिंह डाबर भी उपस्थित थे। ग्राम छकतला में जन-संवाद में महाराष्ट्र, गुजरात और मध्यप्रदेश के सीमावर्ती गाँवों के ग्राम बुरमा, कवड़ा, गामपुर, जलबठ और सोंडवा तहसील के हजारों की संख्या में नागरिक, महिला और बच्चे उपस्थित थे। 'नमामि देवि नर्मदे'-सेवा यात्रा का भोपालिया, कठवाड़, मधु पल्लवी, सिलोटा में भव्य स्वागत किया गया। यात्रा का अगला पड़ाव ग्राम उमराली में होगा।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

anupam rajan

जिला पुरातत्व संघों की कार्यशाला में पुरातत्व आयुक्त राजन   पुरातत्व आयुक्त अनुपम राजन ने कहा है कि पुरातत्व सामग्री की सुरक्षा में स्थानीय इतिहासकार और पुरातत्व में रूचि रखने वालों का सक्रिय सहयोग लिया जाए। श्री राजन श्यामला हिल्स स्थित राज्य संग्रहालय में प्रदेश के जिला पुरातत्व संघों की एक दिवसीय कार्यशाला में बोल रहे थे। श्री राजन ने बताया कि प्रदेश में कलेक्टर की अध्यक्षता में 38 जिलों में संघ पंजीकृत हैं। शेष जिलों में जिला पुरातत्व संघ प्राथमिकता के आधार पर स्थापित करवाये जायेंगे। पुरातत्व संघ के प्रतिनिधियों ने जिले में पुरातत्व सामग्री के संग्रहण और संरक्षण में आने वाली समस्याओं के परिप्रेक्ष्य में उपयोगी सुझाव भी दिये। उल्लेखनीय है कि जिलों में कलेक्टर के अधीन गठित पुरातत्व संघ को अधिक सक्रिय करने के साथ पुरातत्वीय धरोहर के संरक्षण एवं संवर्धन में संघ की सक्रिय भागीदारी तय करने के लिए यह कार्यशाला की गई।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

पक्षी सर्वेक्षण

कान्हा टाईगर रिजर्व में 17 से 20 मार्च के मध्य पक्षी सर्वेक्षण 2017 होगा। रिजर्व प्रबंधन द्वारा बर्ड काउंट इंडिया के सहयोग से होने वाले सर्वेक्षण में पक्षी प्रेमी भी भाग ले सकेंगे। प्रबंधन द्वारा आवेदन kanhabirdsurvey@gmail.com और fdkanha@rediffmail.com पर 28 फरवरी तक स्वीकार किये जायेंगे। चयनित स्वयंसेवकों को 5 मार्च तक सूचना दे दी जायेगी। मध्य भारत के कान्हा टाईगर रिजर्व में होने वाले पक्षी सर्वेक्षण में भाग लेना पक्षी प्रेमियों के लिये एक दुर्लभ अवसर है। सर्वेक्षण में निर्बाध और व्यवस्थित डाटा संग्रहण के लिये ई-बर्ड तकनीक का इस्तेमाल किया जायेगा। इससे भविष्य में होने वाले पक्षी अध्ययन के लिये मजबूत आधार मिलेगा। सर्वेक्षण के दौरान देश के प्रतिष्ठित पक्षी और प्रकृति विशेषज्ञ तथा कान्हा टाईगर रिजर्व के गाइड भी रहेंगे। यह पूर्णत: सर्वेक्षण होगा जिसमें पक्षी की फोटोग्राफी नहीं की जा सकेगी।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

श्रमोदय विद्यालय

श्रमिकों के बच्चों को मिलेगी पब्लिक स्कूल जैसी शिक्षा सुविधा मध्यप्रदेश के श्रमिकों के बच्चों को पब्लिक स्कूल जैसी शैक्षणिक सुविधा को नि:शुल्क उपलब्ध कराने के लिये चार श्रमोदय विद्यालय अगले शिक्षण सत्र से शुरू किये जा रहे हैं। यह विद्यालय आवासीय सुविधा के साथ नि:शुल्क भोजन, पुस्तकों सहित नि:शुल्क शिक्षा श्रमिकों के बच्चों को देंगे। भोपाल, ग्वालियर, इंदौर और जबलपुर में तैयार हो रहे इन विद्यालयों में 4480 बच्चों के शिक्षण, आवास और खेलकूद की वैसी ही व्यवस्थाएँ की जा रही हैं, जैसी प्राइवेट पब्लिक स्कूल में रहती है। श्रमोदय विद्यालय भोपाल का भवन परिसर 61 करोड़ 59 लाख, इन्दौर का 49 करोड़ 96 लाख, जबलपुर का 49 करोड़ 84 लाख और इतनी ही लागत से ग्वालियर श्रमोदय विद्यालय भवन परिसर का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य लगभग 80 प्रतिशत हो चुका है और जल्दी ही इसे पूरा कराया जा रहा है। सभी श्रमोदय विद्यालय केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल(सीबीएसई) से संबद्ध होंगे। इनमें प्रत्येक में 1120 श्रमिकों के बच्चों को हिन्दी और अंग्रेजी माध्यम से कक्षा 6वीं से 12वीं तक की सभी संकाय की शिक्षा दी जायेगी। श्रमोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा होगी जिसमें पंजीकृत श्रमिक के बच्चे शामिल हो सकेंगे। प्रवेश कक्षा 6वीं में दिया जायेगा और कक्षा 6वीं में प्रवेश के पूर्व छात्र को 5वीं परीक्षा पास होना अनिवार्य होगा। श्रमोदय विद्यालय भोपाल से होशंगाबाद और सागर, इंदौर विद्यालय से इन्दौर और उज्जैन, जबलपुर विद्यालय से जबलपुर, रीवा, शहडोल और ग्वालियर श्रमोदय विद्यालय से ग्वालियर और चम्बल में आने वाले जिले संबद्ध रहेंगे। प्रदेश के सभी क्षेत्रों के श्रमिकों के बच्चों को आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर शिक्षा का अवसर उपलब्ध कराने को ध्यान में रख चार अलग-अलग क्षेत्र के महानगर में श्रमोदय विद्यालय शुरू किये जा रहे हैं। श्रमोदय विद्यालय का प्रशासनिक, शैक्षणिक और अन्य व्यवस्थाओं का संचालन श्रमोदय विद्यालय समिति से नियंत्रित होगा। समिति का सोसायटी रजिस्ट्रीकरण एक्ट में पंजीयन कराया जायेगा। मध्यप्रदेश भवन एवं संन्निर्माण कर्मकार मंडल के अनुसार विद्यालय भवनों का निर्माण 2017-18 में पूरा हो जायेगा। इसके साथ ही अन्य व्यवस्थाएँ, फर्नीचर, छात्रावास, प्रयोगशाला के उपकरण, शैक्षणिक और प्रशासनिक स्टाफ आदि को पूरा कर शैक्षणिक सत्र 2018-19 से यह विद्यालय प्रारंभ होंगे। यह पहला अवसर होगा जब नि:शुल्क और पूरी तरह से आधुनिक सुविधाओं के साथ पब्लिक स्कूल की सुविधा राज्य के श्रमिकों के बच्चों को मिलेगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 एलईडी बल्ब

एक करोड़ से अधिक एलईडी बल्ब का वितरण मध्यप्रदेश में उजाला योजना के बेहतर क्रियान्वयन के फलस्वरूप अब तक एक करोड़ से अधिक एलईडी बल्ब का वितरण हो चुका है। प्रदेश में उजाला योजना गत वर्ष 30 अप्रैल को शुरू हुई थी। राज्य में प्रतिमाह औसतन 12 लाख 50 हजार 320 एलईडी बल्ब वितरित किये रहे हैं। इस प्रकार मध्यप्रदेश की स्थिति पूरे देश में दूसरे स्थान पर है। ट्यूबलाइट और पंखों का भी वितरण एक करोड़ एलईडी बल्ब के वितरण से सालाना 1825 मिलियन यूनिट बिजली की बचत होगी। साथ ही उपभोक्ताओं के बिजली बिल में सालाना 1095 करोड़ रुपये की कमी आयेगी। प्रदेश में तीन माह पूर्व 20 वॉट की एलईडी ट्यूबलाइट और 5 स्टार रेकिंग पंखों का वितरण प्रारंभ किया गया था। पंखे की कीमत 1150 रुपये है, जो बाजार दर से आधी कीमत पर है। अब तक 55 हजार ट्यूब-लाइट तथा 6500 पंखे वितरित किये गये हैं। एलईडी बल्ब, ट्यूब-लाइट और ऊर्जा दक्ष 5 स्टार रेटिंग पंखे पोस्ट ऑफिस ऊर्जा भवन भोपाल, ऊर्जा विकास निगम के जिला कार्यालय, ऊर्जा शॉप, हाट-बाजार, विद्युत वितरण केन्द्र आदि के माध्यम से प्रदाय किये जा रहे हैं। गत वर्ष नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा की 1497.33 मेगावॉट की परियोजनाएँ स्थापित की गयी, जिनसे प्रदेश को लगभग 10 हजार करोड़ का निवेश प्राप्त हुआ था। यह उपलब्धि साल 2014-15 में स्थापित 661.5 मेगावॉट की तुलना में 2.26 गुना अधिक है। साल 2015-16 के दौरान स्थापित क्षमता की दृष्टि से प्रदेश देश का प्रथम राज्य रहा है। इस साल देश की लगभग 24 प्रतिशत क्षमता प्रदेश में स्थापित हुई। इस प्रकार प्रदेश की कुल नवकरणीय ऊर्जा की स्थापित क्षमता 3018.89 मेगावॉट हो गयी है, जो साल 2012 की स्थापित क्षमता 438 मेगावॉट से 7 गुना अधिक है। पवन ऊर्जा परियोजनाओं में देश में अव्वल पवन ऊर्जा परियोजनाओं की स्थापना में भी बेहतर कार्य कर मध्यप्रदेश देश में पहले स्थान पर रहा। पूरे साल 1261.4 मेगावॉट क्षमता स्थापित हुई, जो देश में किसी भी राज्य द्वारा अब तक एक साल में स्थापित क्षमता में सबसे अधिक है। देश में 3200 मेगावॉट क्षमता की पवन ऊर्जा परियोजनाएँ स्थापित हुई। इनमें प्रदेश की 40 प्रतिशत भागीदारी रही। गुढ़ (रीवा) में विश्व की सबसे बड़ी सोलर परियोजना विश्व की सबसे बड़ी 750 मेगावॉट की सौर ऊर्जा परियोजना रीवा‍जिले में क्रियान्वित की जा रही है। परियोजना पर 4500 करोड़ का निवेश होगा। इससे उत्पादित होने वाली ऊर्जा राज्य की आवश्यकताओं की पूर्ति के अलावा दिल्ली मेट्रो को भी बिजली प्रदाय करेगी। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2016 गत अक्टूबर में इंदौर में हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा की 5 परियोजनाओं के निवेश प्राप्त हुए। इन परियोजनाओं की कुल क्षमता 2700 मेगावॉट है, जिस पर लगभग 16 हजार 200 करोड़ रुपये का निवेश संभावित है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

खजुराहो लाइट एण्‍ड साउण्‍ड शो

विश्‍व धरोहर एवं सुप्रसिद्ध पर्यटन स्‍थल खजुराहो में 20 फरवरी से प्रारंभ हो रहे खजुराहो नृत्‍य महोत्‍सव को देखते हुए खजुराहो में लाइट एण्‍ड साउण्‍ड शो के दोनों शो स्‍थगित रहेंगे। उल्‍लेखनीय है कि नृत्‍य महोत्‍सव 20 से 26 फरवरी तक खजुराहो में विविध कार्यक्रमों के साथर्यटन ‍े ताक्षर किया जा रहा है। इस अवधि में लाइट एण्‍ड साउण्‍ड शो के हिन्‍दी एवं अंग्रेजी के दोनों शो स्‍थगित रहेंगे। खजुराहो में प्रतिदिन लाइट एण्‍ड साउण्‍उ शो के जरिये खजुराहो के इतिहास, कला एवं वहाँ के प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में सुरुचिपूर्ण कार्यक्रम प्रसारित होता है। इसे सदी के महानायक श्री अमिताभ बच्‍चन ने अपनी आवाज दी है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraj singh

मिल-बाँचें कार्यक्रम में माध्यमिक शाला पहुँचे मुख्यमंत्री चौहान  पाठ पढ़ते, कविता सुनाते, जोड़-घटाना करते और शिक्षाप्रद कहानी सुनते-सुनाते भाँजे-भाँजियाँ और उन्हें ज्ञान-संस्कार की सीख देने का आत्मीय दृश्य शनिवार को भोपाल के शासकीय संजय गांधी माध्यमिक शाला में देखने को मिला, जहाँ मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान छात्र-छात्राओं को पढ़ाने शिक्षक के रूप में पहुँचे। उन्होंने बच्चों को प्रेरणाप्रद कहानियाँ सुनाई, जोड़-घटाना और गुणा-भाग के प्रश्न हल करवाये। बच्चों में आत्मविश्वास और जीवन में निरंतर अच्छे से अच्छा करने की ऊर्जा एवं उत्साह का संचार करते हुए उन्हें बहुत ही स्नेहिल और आत्मीय ढंग से राष्ट्रभक्त और कर्त्तव्यनिष्ठ नागरिक बनने की सीख दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लगभग सवा घंटा बच्चों के साथ शिक्षक के रूप में बिताया। बच्चों के साथ घुल-मिलकर उन्हें छोटी-छोटी बातों से बड़ी-बड़ी सीख दी, जिससे बच्चे भारी उत्साहित थे। श्री चौहान बच्चों में पढ़ने का कौशल और समझ बढ़ाने के लिये प्रदेशव्यापी मिल-बाँचें कार्यक्रम में यहाँ पहुँचे थे, जहाँ उन्होंने एक शिक्षक की भूमिका को बखूबी निभाया। इसी विद्यालय में श्री चौहान ने भी कक्षा छटवीं से आठवीं तक की शिक्षा प्राप्त की थी। मुख्यमंत्री ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि अच्छे गुणों को अपने जीवन में उतारने से व्यक्ति महान बनता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बच्चों को बताया कि प्रभावशाली ढंग से अपनी बात कहने और समझने का प्रभावी माध्यम शिक्षा है। उन्होंने अपने छात्र जीवन के प्रसंग के माध्यम से जीवन के निर्माण में शिक्षा और भाषा पर पकड़ की महत्ता को समझाया। उन्होंने बच्चों को गुरू की आज्ञा पालन की महत्ता, आरूणि की गुरू भक्ति की कहानी और देश के लिये प्राणों का न्यौछावर करने वाले चन्द्रशेखर आजाद के प्रेरक प्रसंग सुनाये। उन्होंने सदैव सत्य का पालन करने के लिये महात्मा गॉधी और युधिष्ठिर के जीवन प्रसंग सुनाकर बच्चों को प्रेरित किया। बच्चों को दी राष्ट्रभक्ति की सीख मुख्यमंत्री ने बच्चों से पुस्तकों के पाठ का पठन भी करवाया तथा उससे मिलने वाली शिक्षा पर बात की। उन्होंने फूल की अभिलाषा के द्वारा देश प्रेम और राष्ट्र भक्ति की भावना बच्चों में भरी। इन प्रसंगों के माध्यम से देश की आजादी के संघर्ष और उसके लिये जीवन की कुर्बानी देने वाले वीरों का स्मरण करवाया। उनके सपनों के भारत का निर्माण करने के लिये प्रेरित किया। श्री चौहान ने बच्चों को समझाया कि आत्म-विश्वास व्यक्तित्व का आधार है। सत्य बात कहने में संकोच नहीं करना चाहिये। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ प्रश्नोत्तर भी किये। उन्हें माता-पिता और गुरूजन का सदैव सम्मान के लिये प्रेरित किया तथा कमजोरियों पर विजय पाने के लिये निरंतर प्रयास की जरूरत बतलायी। उन्होंने स्वयं का उदाहरण देते हुए कहा कि बचपन में वे भी गणित विषय से डरते थे। बोलते भी अत्यंत धीमे थे। उन्होंने अपने गुरू का आभार ज्ञापित किया, जिन्होंने उनकी इन कमियों को दूर करवाया। मुख्यमंत्री ने बच्चों से सुनी कहानी मुख्यमंत्री ने मिल-बाँचे अभियान की मंशा के अनुरूप बच्चों से पाठ्य-पुस्तक के पाठों का पठन करवाया। छात्रा गौरवी विश्वकर्मा ने रम्मो और कल्लो की कहानी का पठन किया। दीपू मालवीय ने शिवाजी की जीवनी का वाचन किया। दूसरी कक्षा की छात्रा संतोषी ने प्रार्थना का पाठ किया। श्री चौहान ने प्रार्थना के माध्यम से सदैव ईश्वर का स्मरण करने की सीख दी। उन्होंने कहा पूरी दुनिया का नियंत्रण कोई एक शक्ति करती है। उसको अलग-अलग नामों से याद किया जाता है। उन्होंने विद्यालय के छात्र दीपक भदौरिया से जोड़ने, छात्रा संतोषी से घटाने और प्रियंका से गुणा के प्रश्न हल करवाए। उन्होंने बच्चों की संवाद-कला को परिमार्जित करने और प्रेरक प्रसंग से सीख लेने के लिये कहानियाँ भी सुनीं। उनसे मिलने वाली शिक्षा को भी स्पष्ट किया। छात्र नितिन ने तोतों की कहानी के माध्यम से बताया कि रटना शिक्षा नहीं है। वहीं दूसरों की जीवन रक्षा के लिये प्राणों का बलिदान करने वाले युवक की कहानी छठवी कक्षा की छात्रा सुहानी राजोरिया ने सुनाई। बच्चे बेहतर बनने का प्रयास करें श्री चौहान ने बच्चों का आव्हान किया कि देश-दुनिया की सेवा के लिये ज्ञान-अर्जन का प्रयास करें। ऐसा जीवन जीयें जिस पर उनके माता-पिता, गुरुजन और देश-प्रदेश गर्व करे। अपने गुणों को निखारने और बेहतर से बेहतर बनाने के लिये प्रयास करें। उन्होंने स्वयं का उदाहरण देते हुये बताया कि वे जब विद्यालय की ओर से भ्रमण पर जाते थे, छात्रों और शिक्षकों की अधिक से अधिक मदद के प्रयास करते थे। इसी भावना के साथ वे निरंतर आगे बढ़ते गये। उन्होंने कहा कि स्वच्छता, सत्यता, सम्मान और स्नेह के गुणों से परिपूर्ण व्यक्तित्व का अपना एक आभा-मंडल बन जाता है। उन्होंने कहा कि जो अच्छा पढ़ें, उसे जीवन में भी उतारें। जो कमियाँ मिलती हैं, उन्हें निरंतर दूर करने का प्रयास करें। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे पूरे विश्व को अपना परिवार मानें। सबके कल्याण और मंगल के लिये कार्य करें। यही भारतीय संस्कृति है। ये मेरा है, ये तेरा है यह छोटी सोच है। धर्म का अर्थ अच्छी बातें और अधर्म का मतलब है वह बातें जो अनुचित हैं। इसीलिये भारतीय संस्कृति में धर्म की जीत और अधर्म के नाश की बात कही गई है। मुख्यमंत्री ने विद्यालय पत्रिका नवांकुर का विमोचन किया तथा बच्चों को उपहार दिये। आभार ज्ञापन विद्यालय की बाल केबिनेट की प्रधानमंत्री प्रियंका कुम्हरे ने किया। छात्र-छात्राओं में भाषा का ज्ञान और समझ बढ़ाने के लिये मिल-बाँचे कार्यक्रम में हर वर्ग ने भागीदारी की। इस राज्यव्यापी कार्यक्रम में प्रदेश की 112073 प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं में दो लाख से ज्यादा लोगों ने बच्चों को पढ़ाया। इनमें मंत्रीगण, विधायक एवं जन-प्रतिनिधि, अधिकारी, समाजसेवी, सेवानिवृत अधिकारी, इंजीनियर, डॉक्टर, पूर्व विद्यार्थी तथा हर वर्ग के लोग शामिल हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 राजेन्द्र शुक्ल

उद्योग मंत्री  शुक्ल ने रीवा में "भारत माता की जय'' से की "मिल-बॉचें म.प्र.'' की शुरूआत  वाणिज्य-उद्योग मंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि संस्कार हमें अपने माता-पिता, गुरू, परिवार के सदस्यों के साथ अच्छे एवं आदर भाव रखने और सदमार्ग पर चलना सिखाते हैं। श्री शुक्ल  रीवा में 'मिल-बाँचें मध्यप्रदेश'' कार्यक्रम में शासकीय प्रवीण कुमारी हाई स्कूल में 8वीं कक्षा की छात्राओं को पढ़ा रहे थे। उद्योग मंत्री ने 'भारत माता की जय'' के नारे से छात्राओं को पढ़ाना शुरू किया। शिक्षक के रूप में श्री शुक्ल ने छात्राओं को पढ़ाया। इसके बाद गुरू द्रोणाचार्य के शिष्यों की कहानी कहानी सुनाई। उन्होंने बताया कि गुरू द्रोणाचार्य ने जब पक्षी पर निशाना लगाने की बात कही तो जहाँ युधिष्ठिर और भीम को पक्षी दिखाई दिया वहीं अर्जुन को सिर्फ पक्षी की आँख दिखी। इसकी सीख यह है कि हमें अपने लक्ष्य के अलावा अन्य की तरफ ध्यान नहीं रखना चाहिए। उद्योग मंत्री ने छात्राओं से मन लगाकर पढ़ने की बात कही। परीक्षा की तैयारी के विषय में पूछा तथा कहा कि जब पढ़े तो पूरी एकाग्रता और तल्लीनता से करें। घर में भी मन लगाकर पढ़े। समाज में बेटियों का स्थान सर्वोपरि है। मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में बेटियों के उत्थान के लिये कई योजनाएँ तथा कार्यक्रम संचालित है। 'मिल-बांचें कार्यक्रम'' भी एक पहल है, जिसमें हर वर्ग के व्यक्ति विद्यालयों में जाकर पढ़ा रहे हैं। इससे एक ओर जहाँ विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है, वहीं वह अच्छे संस्कार और शिक्षा ग्रहण करते हैं। श्री शुक्ल ने विद्यालय में व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। श्री शुक्ल ने अन्य कक्षओं में जाकर छात्राओं से शैक्षणिक व्यवस्था के बारे में पूछताछ की। प्राचार्य को स्कूल मैदान को व्यवस्थित कर सुधार कार्य करवाने के लिये कहा। मुख्यमंत्री का संदेश भी छात्राओं को पढ़कर सुनाया गया। छात्राओं को पढ़ाने पहुँचे उद्योग मंत्री ने बताया कि प्राथमिक शिक्षा के दौरान इसी विद्यालय में उन्होंने पढ़ाई की थी। छात्रा कुमारी संध्या द्विवेदी ने श्री शुक्ल से पूछा कि राजनीति में आने के लिये किन-किन गुणों का होना आवश्यक है। उद्योग मंत्री ने बताया कि राजनेता में सेवाभाव का होना अति आवश्यक है। दूसरों के दुख-दर्द को समझे और संवेदनशील होकर उसे दूर करने का काम करे, तभी वह जनता का विश्वास जीतने में सफल हो पायेगा। श्री राजेन्द्र शुक्ल ने सुश्री निधि मिश्रा द्वारा लिखित ‘कुछ बातें’ पुस्तक का विमोचन किया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

नर्मदा-पूजन

बड़वानी जिले में करामतपुरा से प्रवेश करने वाली नमामि देवी नर्मदे सेवा यात्रा आज अलीराजपुर के लिए रवाना हुई। इसके पहले सेवा यात्रा के श्रद्धालुओं एवं समाजसेवियों ने नर्मदा-कलश एवं ध्वज पताका दण्ड के साथ राजघाट पर माँ नर्मदा का पूजा-अर्चन किया। राजघाट पर श्रद्धालुओं को शाल एवं श्रीफल भेंट किया गया। आरती के बाद सेवा यात्रा के जत्थे को गणपुर चौकी तक रैली के रूप में विदा किया गया। रैली में जिला यात्रा प्रभारी श्री भूपेन्द्र आर्य, कलेक्टर श्री तेजस्वी एस. नायक, पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत खरे, समाजसेवी सर्वश्री ओम खण्डेलवाल, प्रेमसिंह पटेल, भगवती प्रसाद शिंदे और भागीरथ कुशवाह आदि शामिल थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

परीक्षाओं में नकल

"परख" वीडियो कांफ्रेस में मुख्य सचिव ने दिये निर्देश  परख वीडियों कांफ्रेंस में मुख्य सचिव श्री बसंत प्रताप सिंह ने कहा कि हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी की परीक्षाओं की तैयारियाँ पूरी कर ली जायें। परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के सभी प्रयास किए जायें। संवेदनशील एवं अति-संवेदनशील परीक्षा केंद्र चिन्हित किये जायें। आवश्यकतानुसार पुलिस बल लगाया जाये। सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती दीप्ति गौड़ मुखर्जी ने बताया कि हाईस्कूल परीक्षा में 11 लाख 56 हजार तथा हायर सेकेण्डरी में 7 लाख 13 हजार विद्यार्थी सम्मिलित हो रहे हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि 18 फरवरी को 'मिल-बाँचें मध्यप्रदेश'' कार्यक्रम में सभी शालाओं में वॉलिन्टियर जायेंगे। मुख्य सचिव ने जिले एवं विकास खण्ड स्तर पर कंट्रोल-रूम बनाने के निर्देश कलेक्टरों को दिये। मुख्य सचिव श्री सिंह ने आधार आपकी पहचान अभियान के लक्ष्य प्राप्ति के लिए और अधिक काम करने की आवश्यकता बताई। गेहूँ उपार्जन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि उपार्जन की संभावना पिछली बार से अधिक है। इसे ध्यान में रखकर तैयारियाँ की जायें। प्रमुख सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति श्री के.सी. गुप्ता ने बताया कि गोदाम-स्तर पर खरीदी केंद्र की स्थापना के लिये स्थल चयन कर 404 गोदाम बनाये जाने हैं। समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन की अवधि इंदौर, भोपाल, उज्जैन एवं नर्मदापुरम संभाग में 27 मार्च से 27 मई एवं शेष संभागों में 3 अप्रैल से 31 मई तय की गई हैं। अपर मुख्य सचिव ऊर्जा श्री इकबाल सिंह बैस ने कहा कि विद्युत केबल चोरी करने वालों एवं अवैध कनेक्शन लेने वाले लोगों पर कार्यवाही की जाये। अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री राद्येश्याम जुलानिया ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अतिरिक्त लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित की जाये। अपात्र व्यक्तियों के नाम हटाये जायें। इसके लिए विशेष ग्राम-सभाओं का आयोजन किया जाये। प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय श्री व्ही.के. बाथम ने पेंशन पोर्टल पर आधार नंबर दर्ज करवाने की स्थिति पर ध्यान दिये जाने की आवश्कता बतायी। सचिव मुख्यमंत्री श्री हरिरंजन राव ने बताया कि सी.एम. हेल्पलाईन एवं एम.पी. समाधान पोर्टल का एकीकरण कर दिया गया है। इन दोनों को एक ही डेशबोर्ड पर देखा जा सकता है। अभी तक 28 विभाग की 207 सेवाएँ लोक सेवा गारंटी अधिनियम में सम्मिलित हैं। शीघ्र ही 31 सेवाएँ अधिसूचित की जायेंगी।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

बड़वानी नर्मदा सेवा यात्रा

 'नमामि देवी नर्मदे''-सेवा यात्रा के 69वें दिन बड़वानी जिले में राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता शामिल हुए। श्री गुप्ता शुक्रवार की सुबह ग्राम पिपरी पहुँचकर नर्मदा कलश एवं ध्वज पताका दण्ड की पूजा-अर्चना कर सेवा यात्रियों के साथ यात्रा पर रवाना हुए। श्री गुप्ता ने स्थानीय जन-प्रतिनिधियो, प्रशासनिक अधिकारियों, सेवा यात्रियों, ग्रामीणजनों के साथ पिपरी, बगूद की यात्रा कर श्रद्धालुओं को नर्मदा-संरक्षण एवं पर्यावरण सुधारने के लिए पौध-रोपण करने और मद्य-निषेध में सहयोग करने की शपथ दिलवाई। बागवानी बने बडवानी की पहचान यात्रा के दौरान ग्रामों एवं मार्गों में सेवा यात्रियों के साथ नर्मदा जल कलश एवं ध्वज पताका दण्ड का अभूतपूर्व स्वागत हुआ। ग्रमीणों ने स्थानीय स्तर पर उत्पादित फल और गन्ने का रस पिलाकर यात्रियों का स्वागत किया। राजस्व मंत्री ने कहा कि नर्मदा किनारे बसे इन ग्रामों के किसान, नर्मदा की एक किलोमीटर की चौड़ाई की पट्टी में इतना सघन फलों के पौधों का रोपण किया जायेगा कि आगे से लोग बड़वानी को बागवानी जिले के रूप में जानेंगे। इससे जहाँ किसानों की सम्पन्नता और बढ़ेगी वही नर्मदा माँ के किनारे जल-जंगल-जमीन का भी संरक्षण हो पायेगा। राजस्व मंत्री ने किया फलों के पौधों का रोपण सेवा यात्रा के दौरान राजस्व मंत्री श्री गुप्ता ने ग्राम पिपरी एवं नर्मदा परिक्रमा पथ के किनारे के कृषको के यहाँ फलों के पौधों का रोपण अतिथियो एवं सेवा यात्रियों के साथ मिलकर किया। उन्होंने नारियल और अमरूद के पौधों का रोपण किया। नर्मदा परिक्रमा में शामिल हुई महिला आयोग की अध्यक्ष भी राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता वानखेड़े और सदस्य श्रीमती सूर्या चौहान भी शुक्रवार को ग्राम बगूद पहुँचकर माँ नर्मदा सेवा यात्रा में सम्मिलित हुई। यात्रा में सांसद श्री सुभाष पटेल और जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री रणछोड़ पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्राम के वरिष्ठ और युवा उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraj singh

 मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विधानसभा का बजट सत्र सरकार के जन-कल्याण और विकास कार्यों से आमजन को अवगत कराने का उपयुक्त अवसर है।  उन्होंने कहा कि विधानसभा की विभिन्न विधाओं के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों से सदन को अवगत कराया जा सकता है। श्री चौहान आज मंत्रालय में विधानसभा के आगामी बजट सत्र की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि विधानसभा सरकार की जवाबदेहीता तय करती है। विधानसभा को पूरी गंभीरता और सावधानी के साथ पूर्ण जानकारियाँ उपलब्ध करवायें। सभी जानकारियाँ समय-सीमा में भेजी जायें। जानकारियाँ तथ्यों के साथ और विश्लेषणात्मक हों। उन्होंने निर्देशित किया कि आगामी सत्र में प्रस्तुत किये जाने वाले विधेयक समय-सीमा में विधानसभा में प्रस्तुत हो जायें। इसे सुनिश्चित किया जाये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 50 विभाग के प्रमुख सचिवों से चर्चा कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने विभागवार लंबित शून्य-काल, प्राप्त प्रश्नों, आश्वासन और लोक लेखा समिति की कंडिकाओं की समीक्षा की

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

महाआरती

बड़वानी जिले के ग्राम दतवाड़ा में आज सुबह महाआरती में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। सेवा यात्रा के कलश एवं ध्वज पर रहवासियों ने पुष्प-वर्षा के साथ यात्रा शुरू की। यात्रा में शामिल नागरिकों ने प्रदेश की सुख, समृद्धि, वैभव की कामना माँ नर्मदा से की। सेवा यात्रा में शामिल संतों ने नर्मदा को स्वच्छ बनाने के लिए पूजन सामग्री विसर्जित नहीं करने का आव्हान नागरिकों से किया। गाँव के बुजुर्ग जहाँ नर्मदा के विशाल स्वरूप और हरे-भरे पेड़ों की जानकारी दे रहे थे, वहीं नवयुवा नर्मदा के किनारे होने वाले वृक्षारोपण से गाँव में आने वाली खुशहाली को लेकर उत्साहित दिख रहे थे। ग्राम दतवाड़ा से शुरू यात्रा को जगह-जगह यात्रा पथ पर स्थानीय नागरिकों का भरपूर समर्थन मिला। स्थानीय नागरिक सेवा यात्रा में बढ़-चढ़कर शामिल होने के साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुति, रांगोली, वंदनवार एवं भजन-कीर्तन के साथ निरन्तर पुष्प-वर्षा के साथ स्वागत किया जा रहा है। नर्मदा सेवा यात्रा आज 68 वें दिन दतवाड़ा से प्रारम्भ होकर गोलाटा, छोटा बड़दा, आंवली, सेगाँव होते हुए ग्राम पीपरी पहुँची जहाँ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। दूर-दूर से आये साधु-संतों ने यहाँ माँ नर्मदा की उत्साह से महाआरती की। सेवा यात्रा अगले पड़ाव के लिए ग्राम पीपरी में रात्रि विश्राम करेगी।  ''नमामि देवि नर्मदे''-सेवा यात्रा अपने मूल उद्देश्यों में न केवल सफल हो रही, बल्कि यह यात्रा सर्वधर्म समभाव का प्रतीक बन गयी है। यात्रा शुरू होने के 68वें दिन आज बड़वानी जिले के ग्राम गोलाटा की 7 वर्षीय बालिका कुमारी नाजनीन खान ने अपने सिर पर कलश लेकर सेवा यात्रा के साथ चलने की इच्छा पूरी की। इससे सिद्ध होता है कि माँ नर्मदा की सेवा एवं उसे सदा निर्मल एवं गतिमान बनाये रखने का कार्य धर्म, वर्ग, जाति से उपर है। बड़वानी जिले के ग्राम गोलाटा में ''नमामि देवी नर्मदे''-सेवा यात्रा के साथ चल रहे श्रद्धालु उस वक्त आश्चर्य में पड़ गये जब उन्होंने अपने स्वागत एवं सत्कार के लिये ग्रामीणों द्वारा दिये गये फल एवं मिठाई को एक छोटी बच्ची को देकर चुप करवाने का प्रयास किया और बच्ची ने उसे लेने से इंकार कर दिया। कारण जानने पर ज्ञात हुआ कि बच्ची का नाम नाजनीन खान है और वह अपने घर से कलश लेकर श्रद्धालुओ के स्वागत के लिए आई थी। किसी अन्य बालिका ने उसका कलश लेकर अपने सिर पर रख लिया, जिसके कारण वह बिना कलश के हो गई। यात्रा के साथ चल रहे क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता श्री सुखदेव यादव ने तत्काल एक कलश बुलाकर कुमारी नाजनीन खान को स-सम्मान दिया। नाजनीन खुशी-खुशी सेवा यात्रा में कलश लेकर शामिल हुईं। यात्रा जब ग्राम गोलाटा पहुँची तो नवाचार देखने को मिला। साधारणतः अभी तक ग्रामों में नर्मदा जल कलश को ग्रामवासी अपने सिर पर धारण कर ले जाते थे। आज यात्रा ग्राम गोलाटा पहुँची तो नर्मदा जल कलश को पालकी में रखकर चारों तरफ से चार अलग-अलग ग्रामवासियों ने कलश को उठाकर प्रसन्नता और आनंद का अनुभव किया। यात्रा जब जिले के ग्राम छोटा बड़दा पहुँची तो यात्रा का स्वागत महिलाओं-पुरूषों-बच्चों ने पूरे जोश और मन से किया। यात्रा के प्रारंभ में स्कूली बच्चों में भी जोश दिखाई दिया। ग्राम के स्कूली बच्चों ने एक जैसी यूनिफार्म पहनकर यात्रा की स्वागत रैली निकाली। यात्रा के दौरान जगह-जगह पेड़ों पर महिलाओं द्वारा सूखी लौकी को सजा कर लटकाया, जो दूर से देखने पर एक लालटेन की भांति दिख रही थी। यात्रा के स्वागत द्वार को केले और आम के पत्तों, सजी हुई सूखी लौकी एवं भुट्टों के डूंड को रंग कर तोरण बनाया गया था, जो देखने में काफी आकर्षक और पर्यावरण संरक्षित दिख रहा था। गाँव की महिलाओं ने घरों की दीवारों पर गुलाबी रंग से पुताई कर उस पर सफेद रंग से माण्डना बनाकर आकर्षक बनाया। इस दौरान ग्राम की आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने पूरक पोषण आहार से विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाकर स्वल्पाहार करवाया। ग्राम छोटा बड़दा की छोटी-छोटी बालिकाओं ने बड़ा काम कर दिखाया, जब उन्होंने प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक और गीत-संगीत से कैशलेस, स्वच्छता, पर्यावरण सहेजने, खुले में शौच नहीं करने, नदियों को प्रदूषण मुक्त करने का संदेश दिया। बच्चियों की तुतलाहट भरी इस संदेश युक्त प्रस्तुति पर संवाद स्थल पर उपस्थित बड़े भी देर तक तालियाँ बजाते रहे। बालिकाओं ने प्रण लिया कि यात्रा के संदेश को बाद में भी मानेंगे एवं दूसरों को भी ऐसा करने के लिये प्रोत्साहित करेंगे। यात्रा ग्राम दत्तवाड़ा से निकलकर जब ग्राम गोलाटा, छोटा बड़दा और आंवली पहुँची तो प्रदेश यात्रा प्रभारी श्री विष्णुदत्त शर्मा, सांसद श्री सुभाष पटेल, जिले के यात्रा प्रभारी श्री भूपेन्द्र आर्य ने ग्रामीणों से जन-संवाद कर उन्हें नर्मदा के संरक्षण, प्रदूषण-मुक्त करवाने तथा पौघ-रोपण का संकल्प दिलवाया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

सरकारी स्कूल

  मध्यप्रदेश में सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति का भुगतान उनके बैंक खाते में एक साथ पहुँचे, इसके लिये स्कूल शिक्षा विभाग ने इस वर्ष 'मिशन वन क्लिक'' योजना शुरू की है। योजना में कक्षा-1 से 12 में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के खाते में छात्रवृत्ति पहुँचायी गयी है। मुख्यमंत्री निवास पर 12 जनवरी को हुई विद्यार्थी पंचायत में 'मिशन वन क्लिक'' के माध्यम से 65 लाख छात्र के बैंक खातों में 400 करोड़ की राशि एक साथ ट्रांसफर की गयी है। कार्यक्रम के जरिये प्रधानमंत्री के डिजिटल इण्डिया कार्यक्रम और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के लक्ष्य को हासिल किया गया। समेकित छात्रवृत्ति योजना में राज्य सरकार के 8 विभाग की 30 प्रकार की छात्रवृत्ति वितरित की गयी है। मिशन वन क्लिक एनआईसी के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें विद्यार्थियों को ऑनलाइन छात्रवृत्ति स्वीकृति एवं वितरण की जानकारी को समग्र शिक्षा पोर्टल पर डाला गया है। छात्रवृत्ति स्वीकृति एवं वितरण की सभी जानकारी पोर्टल पर पब्लिक डोमेन पर भी उपलब्ध है। छात्र अथवा पालक पोर्टल पर विद्यार्थी की समग्र आई.डी. दर्ज कर छात्रवृत्ति वितरण की स्थिति की जानकारी ले सकते हैं। देशभर में पहला ऐसा मौका है, जब किसी स्थान पर इतने अधिक विद्यार्थी को एक साथ इतनी बड़ी राशि हस्तांतरित की गयी है। जिन 8 विभाग को मिशन वन क्लिक में शामिल किया गया है, उनमें अनुसूचित-जाति, अनुसूचित-जनजाति, पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक कल्याण, सामाजिक न्याय, घुमक्कड़, अर्द्ध-घुमक्कड़, भवन-सह-निर्माण कर्मकार मण्डल, कृषि मण्डी और सामाजिक न्याय विभाग प्रमुख हैं। मिशन वन क्लिक योजना में इस वर्ष 82 लाख छात्रों को 500 करोड़ की छात्रवृत्ति की स्वीकृति दी गयी है। 400 करोड़ की राशि छात्रों के खाते में पहुँच गयी है। खातों की त्रुटि सुधारने के बाद शेष राशि भी छात्रों को उनके बैंक खातों में शीघ्र पहुँचायी जा रही है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

नर्मदा नदी

31 मार्च के बाद शराब की दुकानें बंद होंगी अवैध उत्खनन करने वाले वाहन राजसात होंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि नर्मदा नदी की 100 किलोमीटर की परिधि में जल-परिवहन शुरू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि 31 मार्च के बाद नर्मदा तट के 5 किलोमीटर परिधि की शराब की दुकानें बंद कर दी जायेंगी। श्री चौहान ने यह भी कहा कि अब रेत का अवैध उत्खनन करने पर पकड़े गये वाहनों को राजसात कर लिया जायेगा। श्री चौहान आज 'नमामि देवि नर्मदे''-सेवा यात्रा के दौरान बड़वानी जिले के ग्राम मोहीपुरा के नर्मदा तट पर जन-संवाद को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सपत्नीक यात्रा की अगवानी की और यात्रियों का स्वागत किया। छत्तीसगढ़ की बोहरा समाज की बालिका और समाज बंधु हुए यात्रा में शामिल छत्तीसगढ़ से आयी सुश्री नेहा परवीन का मुख्यमंत्री ने जन-संवाद में सम्मान किया। बोहरा समाज की यह बालिका अपने समाज के लोगों के साथ ध्वज और कलश लेकर नर्मदा तट की पद-यात्रा कर रही है। कार्यक्रम में पशुपालन एवं पर्यावरण मंत्री श्री अंतर सिंह आर्य, सांसद श्री सुभाष पटेल, अनुसूचित-जाति आयोग के अध्यक्ष एवं यात्रा प्रभारी श्री भूपेन्द्र आर्य, महाराष्ट्र से आये जल-विशेषज्ञ श्री सुरेश खातापुरकर, नेपाल के डॉ. सुबोध शर्मा और विधायक श्री देवी सिंह पटेल सहित नागरिक और जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नर्मदा नदी भारत की हृदय-रेखा है। नर्मदा संस्कृति की जीवन-धारा है। इस नदी के तट पर अनेक सभ्यता और संस्कृति ने जन्म लिया है। अमरकंटक से शुरू होकर अरब सागर तक 1000 किलोमीटर से अधिक का सफर माँ नर्मदा करती हैं। इसकी 41 सहायक नदियों में से 39 नदियाँ मध्यप्रदेश की सीमा में हैं। प्रदेश की लगभग 30 प्रतिशत आबादी नदी के तट पर बसती है। उन्होंने कहा कि इसलिये हम सबका दायित्व है कि हम माँ नर्मदा का संरक्षण करें, उसका विस्तार कर प्रदूषण से मुक्त करें और नर्मदा की विशाल विरासत को आने वाली पीढ़ी के लिये सहेज कर रखें। मुख्यमंत्री ने कहा कि नदी के संरक्षण और स्वच्छता के लिये चल रही यात्रा अब जन-आंदोलन बन गयी है। लोगों को वृक्षों का महत्व समझाने की कोशिशें सफल हो रही हैं। लोग इस बात को भी समझ रहे हैं कि खुले में शौच नहीं करना है और 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ'' को अपनाना है। श्री चौहान ने कहा कि नदी के दोनों तट पर बड़ी संख्या में हो रहे पौध-रोपण से न सिर्फ शुद्ध वातावरण मिलेगा, बल्कि अतिरिक्त आमदनी का साधन भी उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान जन-संवाद कार्यक्रम में नशामुक्ति का संकल्प दिलवाने से लोगों के बीच इसका व्यापक असर हो रहा है। प्लास्टिक की थैलियों पर पाबंदी लगाने का भी निर्णय लिया गया है। श्री चौहान ने कहा कि तट के एक किलोमीटर दूरी के गाँव में किसानों की जमीन पर पौध-रोपण के लिये 20 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर तीन वर्ष तक अनुदान और लागत में 40 प्रतिशत की सहायता दी जायेगी। उन्होंने कहा कि मिल्क-रूट की तरह फ्रूट-रूट भी बनाये जायेंगे। इसके लिये सरकार द्वारा सबसिडी दी जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़वानी जिले के हर किसान के खेत को नर्मदा के जरिये नहर के माध्यम से जल पहुँचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगे चलकर बड़वानी जिला बागवानी जिला बन जायेगा। कार्यक्रम के पूर्व मुख्यमंत्री ग्राम मोहीपुरा में यात्रा में शामिल हुए और उन्होंने माँ नर्मदा के तट पर महा-आरती भी की। खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री शिव चौबे ने भी संबोधित किया। यात्रा आज बड़वानी जिले के ग्राम लोहारा से शुरू हुई और किरमोही, केशवपुरा आदि गाँव से होती हुई मोहीपुरा पहुँची। यात्रा का नागरिकों ने पुष्प-वर्षा कर स्वागत किया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी

मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी अलंकरण समारोह में राज्यपाल कोहली राज्यपाल श्री ओम प्रकाश कोहली ने आज साहित्यकारों को सम्मानित करते हुए कहा कि आज का युग परिवर्तन का युग है। हमारे साहित्य और सभ्यता को दबाने की कोशिश की जा रही है। युवाओं को भौतिकवाद का प्रलोभन देकर अपने साहित्य, संस्कृति और सभ्यता से दूर किया जा रहा है। ऐसे समय में साहित्यकारों को उपस्थित चुनौतियों से देश को निकालने के लिए अपनी भागीदारी को सूझ-बूझ और कर्मठता से निभाना होगा। राज्‍यपाल ने अखिल भारतीय और प्रादेशिक साहित्य पुरस्कारों से साहित्यकारों को सम्मानित किया। राज्यपाल श्री कोहली ने कहा कि साहित्य अकादमी के पाठक मंच जैसे कार्यक्रम महाविद्यालयों और प्रदेश के बड़े शिक्षा केन्द्रों में भी शुरू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा साहित्य बहुत विशाल, प्राचीनतम और विश्‍वसनीय है। हमारे देश के कई साहित्यकारों ने स्वतंत्रता आंदोलन में जो बलिदान दिया है, वह भुलाया नहीं जा सकता है। आज मुझे इस बात की भी प्रसन्नता है कि जिन रचनाकारों के नाम पर पुरस्कार दिये जा रहे हैं, वे सब देश की स्वतंत्रता से कहीं न कहीं जुड़े रहे हैं। अखिल भारतीय साहित्य परिषद के संगठन मंत्री श्री श्रीधर पराड़कर ने कहा कि आज भी अच्छा और शिक्षाप्रद साहित्य पाठकों को आकर्षित करता है। आवश्यकता अच्छे और शिक्षाप्रद साहित्य को बढ़ावा देने की है। श्री पराड़कर ने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण ही नहीं अर्पण भी है। प्रमुख सचिव संस्कृति श्री मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि साहित्य अकादमी द्वारा वरिष्ठ और पूर्वज साहित्यकारों के जन्मोत्सव मनाये जायेंगे। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि पुरस्कारों को नियमित करने तथा राशि बढ़ाने के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के अच्छे रचनाकारों के साहित्य को एकत्रित कर प्रकाशित किया जायेगा। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री एम. मोहन राव, संस्कृति आयुक्त श्री राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा और निदेशक डॉ. उमेश कुमार सिंह उपस्थित थे। अलंकरण समारोह साहित्य अकादमी एवं मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद द्वारा किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में साहित्यकार और साहित्य-प्रेमी उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 भजन गायक  अनूप जलोटा

प्रसिद्ध भजन गायक  अनूप जलोटा ने कहा है कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने माँ नर्मदा को श्रंगारित करने का जो बीड़ा उठाया है, वह पूरे देश के लिये मार्गदर्शन के रूप में स्थापित हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रदेश में नदियों को संरक्षित और संवर्धित करने के लिये ऐसी यात्राएँ की जानी चाहिये। इससे आम जनमानस के साथ बच्चे और युवा नदियों के महत्व को समझेंगे। श्री जलोटा आज इंदौर में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। वे 'नमामि देवि नर्मदे''-सेवा यात्रा में शामिल होने आये हैं। श्री जलोटा ने कहा कि नदियों को माँ के समान माना जाता है, फिर भी देश की नदियों की हालत चिन्ताजनक है। नर्मदा नदी के संरक्षण के लिये मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा किये जा रहे प्रयासों को पूरे देश में क्रियान्वित किया जाना चाहिये। हम सबके लिये यह प्रश्न है कि भौतिकवादिता के बाद भी टेम्स नदी (लंदन) स्वच्छ है और हम अपनी धार्मिक मान्यताओं और पौराणिक कथाओं के बाद भी नदियों की संरक्षित नहीं रख पाये हैं। श्री जलोटा ने कहा कि माँ नर्मदा मध्यप्रदेश की जीवन-रेखा है। मध्यप्रेदश के 16 जिलों से यह नदी निकलती है। सीधे तौर पर प्रदेश की 30 प्रतिशत से अधिक आबादी इसके आस-पास निवास करती है, नर्मदा जल पीती है एवं कृषि कार्य में उपयोग करती है। माँ नर्मदा का पर्यावरण संरक्षण, जीव-जन्तु के पालन-पोषण और विद्युत उत्पादन में भी महत्वपूर्ण योगदान है। नर्मदा जल के उपयोग से मध्यप्रदेश ने कृषि उत्पादन में भी अभूतपूर्व योगदान दिया है। लगातार 4 वर्षों से मध्यप्रदेश को कृषि कर्मण अवार्ड मिलना माँ नर्मदा के आशीर्वाद से ही संभव हुआ है। श्री अनूप जलोटा ने कहा कि गंगा में स्नान करने से पाप मुक्ति होती है पर माँ नर्मदा के दर्शन और स्मरण मात्र से ही कई जन्मों के पापों से मुक्ति मिल जाती है। माँ नर्मदा के जल में औषधीय गुण है। नर्मदा जल पीने से ही कई बीमारी दूर हो जाती है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री चौहान किसान पुत्र है। उनकी प्रगतिशील सोच से आज पूरे भारत के पर्यावरण प्रेमी और विशिष्ट व्यक्ति 'नमामि देवी नर्मदे''-यात्रा से जुड़ने आगे आ रहे हैं। श्री अनूप जलोटा ने कहा कि वे स्वच्छ गंगा मुहिम से भी जुड़े हुए हैं। श्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद पूरे देश में नदी संरक्षण अभियान बहुत तेजी से आगे बढ़ा है। श्री जलोटा ने कहा कि नर्मदा-क्षिप्रा लिंक परियोजना के बनने से इस बार सिंहस्थ निर्विवाद सम्पन्न हुआ। कहीं भी पानी की कमी नहीं आई। मुख्यमंत्री की भागीदारी, प्रयास और भविष्य की सोच से निश्चय ही माँ नर्मदा श्रंगारित होगी और प्रदेश को सम्पन्न बनायेंगी।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

sinchai priyojana

    जल-संसाधन विभाग की योजनाओं से 29 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की गयी  प्रदेश में बाँधों का इतिहास एक हजार वर्ष से भी अधिक पुराना है। भोजपुर मंदिर के पास 'तालों में ताल भोपाल ताल'' के अवशेष एवं बुंदेलखण्ड में चंदेल राजवंश द्वारा निर्मित 1000 जलाशय, जो कि खजुराहो मंदिरों के समकालीन हैं। यह सब जल-संसाधन विकास के जीवंत प्रमाण हैं। मध्यप्रदेश में सभी शासकीय स्रोत से वर्ष 2018 तक 40 लाख हेक्टेयर और वर्ष 2025 तक सिंचाई क्षमता बढ़ाकर 60 लाख हेक्टेयर किये जाने की महत्वाकांक्षी कार्य-योजना तैयार की गयी है। सिंचाई के अलावा जल-संसाधन विभाग के बाँधों के माध्यम से आसपास के नगरों और गाँव में पेयजल के लिये भी पानी दिया जा रहा है। प्रदेश में अगले 3 वर्ष में सिंचाई परियोजनाओं में 25 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जायेगा। मध्यप्रदेश में वर्ष 2016-17 में 28 लाख 90 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में जल-संसाधन विभाग की सिंचाई परियोजनाओं के माध्यम से खेतों में सिंचाई की गयी। इस वर्ष रबी सीजन में 26 लाख 39 हजार हेक्टेयर और खरीफ सीजन में 2 लाख 51 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की गयी। सिंचाई प्रबंधन में जन-भागीदारी कानून बनाने वाला मध्यप्रदेश देश का दूसरा प्रदेश प्रदेश में आधुनिक तकनीकी के आधार पर बाँधों के निर्माण का इतिहास भी लगभग 100 वर्ष पुराना है। बालाघाट जिले की ढूटी-वियर, छतरपुर जिले की बरियारपुर पिक-अप वियर उसी अवधि में निर्मित की जाकर आज भी अपनी पूर्ण क्षमता से कार्यरत है। मध्यप्रदेश, आंध्रप्रदेश के बाद दूसरा राज्य है, जहाँ सिंचाई प्रबंधन में किसानों की भागीदारी अधिनियम-1999 लागू किया गया है। अधिनियम में कृषक संगठनों को कार्य करने के लिये स्वतंत्र एवं वैधानिक रूप से अधिकृत किया गया है। मध्यप्रदेश जल-स्रोतों के मामले में सम्पन्न राज्य है। राज्य में नर्मदा, चम्बल, बेतवा, केन, सोन, ताप्ती, पेंच, बैनगंगा एवं माही नदियों का उद्गम-स्थल है। प्रदेश में नदियाँ सभी दिशाओं में प्रवाहित होती हैं। राज्य का औसत सतही जल-प्रवाह 75 प्रतिशत निर्भरता पर 81 हजार 500 घन मीटर है। इसमें से 56 हजार 800 मिलियन घन मीटर मध्यप्रदेश को आवंटित है। शेष 24 हजार 700 घन मीटर जल अंतर्राज्यीय समझौते के अंतर्गत पड़ोसी राज्यों को आवंटित है। प्रदेश में भू-गर्भीय जल की मात्रा 34 हजार 500 मिलियन घन मीटर आंकलित है। मध्यप्रदेश में लगभग 155 लाख 25 हजार हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि है। जल-संसाधन विभाग की कुल सिंचाई क्षमता वर्ष 2015-16 में 28 लाख 60 हजार हेक्टेयर थी। प्रदेश में विभाग की 15 वृहद, 85 मध्यम और 4,771 लघु, इस प्रकार 4,871 निर्मित सिंचाई योजनाएँ हैं। प्रदेश में प्रतिवर्ष डेढ़ लाख हेक्टेयर सिंचाई क्षमता विकसित की जा रही है। प्रदेश को नाबार्ड, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना और एशियन डेव्हलपमेंट बैंक से आर्थिक सहायता मिल रही है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

ips गाजीराम मीणा

  अगर मध्य प्रदेश में कोई कैदी जेल ब्रेक करते हुए पाया गया तो ड्यूटी पर तैनात सिपाही से तत्काल गोली मारे, यह आदेश एडीजी जेल गाजीराम मीणा ने मुरैना जेल के निरीक्षण के दौरान कही। सोमवार को मुरैना जेल ब्रेक के बाद पूरा महकमा हरकत में आ गया है, जेल का निरीक्षण करने मंगलवार सुबह एडीजी यहां पहुंचे, उन्होंने पूरी जेल का मुआयना किया और उस दौरान ड्यूटी पर तैनात जेलकर्मियों से घटना के बारे में भी जाना। मीडिया से बात करते हुए एडीजी ने कहा कि भोपाल जेल ब्रेक के सेंट्रल जेलों की सुरक्षा तो बढ़ाई गई थी, लेकिन जिला जेलों में ज्यादा सुरक्षा नहीं की गई थी। इस पूरी घटना की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है। इसमें ग्वालियर सेन्ट्रल जेल के अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह, उज्जैन जेल के अधीक्षक सुनील शर्मा और मुरैना एसडीएम प्रदीप तोमर इस टीम में शामिल रहेंगे। एडीजी जेल ब्रेक के कारणों का पता किया जाएगा साथ इंटेलिजेंस के जरिए सूचनाएं एकत्रित की जाएंगी। वहीं इस घटनाक्रम के बाद जेल की छत के चारों ओर ऊंची बाउंड्रीवाल बनाने के निर्देश भी दे दिए हैं। साथ ही कुछ दिनों तक पुलिस का अतिरिक्त फोर्स भी जेल की सुरक्षा में तैनात रहेगा। ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए जेलकर्मियों की ट्रेनिंग कराई जाएगी। साथ ही उनके पास वर्तमान में मौजूद 410 मस्कट रायफल को एसएलआर और 303 से बदला जाएगा। वहीं स्थानीय पुलिस ने जेल से भागे आरोपियों पर दस-दस हजार का इनाम घोषित कर दिया है और पुलिस पार्टियां संभावित ठिकानों दबिश दे रही हैं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

माँ नर्मदा

'नमामि देवि नर्मदे''-सेवा यात्रा में नर्मदा भक्तों का कारवाँ आज सुबह बड़वानी जिले के ब्राह्मणगाँव में माँ नर्मदा की आरती एवं पौध-रोपण के बाद आगे बढ़ा। नर्मदा आरती के बाद सेवा यात्रियों का यह जत्था विश्वनाथखेड़ा के लिये रवाना हुआ। इस दौरान मार्ग में जगह-जगह एवं विश्वानाथखेड़ा, चेनपुरा, चिचली पहुँचने पर जत्थे का स्वागत परम्परागत तरीके से गाँव की महिलाओ द्वारा आरती एवं तिलक लगाकर किया गया। ग्रामवासियों ने सेवा भक्तों की आवभगत भी परम्परागत तरीके से की। सांसद श्री सुभाष पटेल, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष एवं जिला यात्रा प्रभारी श्री भूपेन्द्र आर्य, जन-अभियान परिषद के जबलपुर संभाग एवं सम्पूर्ण यात्रा प्रभारी श्री शिवप्रसाद मालवीय, पूर्व विधायक श्री देवीसिंह पटेल, सामाजिक कार्यकर्ता श्री ओम खण्डेलवाल, श्री सुखदेव यादव, क्षेत्र के जन-प्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। परिक्रमावासी भी जमकर थिरके यात्रा में यात्रा के पहुँचने पर ढोल-ढमाके के साथ जोरदार स्वागत किया गया। परिक्रमावासी, गाँव के स्त्री-पुरूष, बच्चे भी अपने कदमों को रोक न सके और सभी ने यात्रा का स्वागत नाच कर तथा मंगल गीत गाकर किया। चेनपुरा में चाय-नाश्ते के साथ हुआ संवाद नर्मदा भक्तों का कारवाँ विश्वनाथखेड़ा होता हुआ चेनपुरा ग्राम में पहुँचा। यहाँ पर महिला एवं पुरूषों ने प्रवेश-द्वार पर सेवादारों का स्वागत आरती एंव तिलक लगाकर किया। रथ पर चल रहे नर्मदा जल कलश को महिलाओं ने सिर पर रखकर तथा पुरूषों ने ध्वज पताका दण्ड को हाथों में उठाकर ग्राम में भ्रमण कर घर-घर नर्मदा को संरक्षित, प्रदूषण मुक्त बनाये रखने और पर्यावरण सहेजने का संदेश पहुँचाया। ग्रामीणों ने नर्मदा सेवादारों को अपने हाथों बनाया हुआ नाश्ता, कागज के पत्तों एवं चाय मिट्टी के कुल्हड़ में पिलाई। चिचली में हुआ भव्य स्वागत एवं भोजन यात्रा के ग्राम चिचली पहुँचने पर ग्रामीणों ने नर्मदा सेवा भक्तों का भव्य स्वागत किया। यहाँ यात्रियों को दोपहर का भोजन पंगत में बैठाकर पलाश के पत्ते से बनी पत्तल में करवाया। खाने के बाद परिक्रमावासी रथ के साथ अपने अगले यात्रा गाँव नलवाय होते हुए रात्रि-विश्राम स्थल लोहारा की ओर प्रस्थान कर गये। रासेयो इकाई, एनसीसी एवं एनआरएलएम की महिलाओं ने किया सहयोग यात्रा के श्रद्धालुओं की व्यवस्था में रासेयो के विद्यार्थियों ने भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस दौरान सिलावद एवं मण्डवाड़ा के रासेयो स्वयंसेवकों तथा सेंधवा महाविद्यालय के एनसीसी महिला विंग ने भोजन परोसने में ग्रामीणों को सहयोग दिया। एनआरएलएम की स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने भोजन परोसने एवं पंगत के बाद सम्पूर्ण भोजन-शाला स्थल की साफ-सफाई में विशेष योगदान दिया। गाँवों में हुआ जन-संवाद एवं दिलवाई गई शपथ सेवा यात्रा का जत्था जिस भी ग्राम में पहुँचा वहाँ पर रथ पर कलश एवं ध्वज पताका लेकर चल रहे अतिथियों ने जन-संवाद करते हुए जहाँ ग्रामवासियों को नर्मदा सेवा यात्रा के उद्देश्य के बारे में बताया वहीं उन्हे हाथ उठवाकर प्रण भी करवाया कि वे माँ नर्मदा को सदा प्रवाहित करने में अपना पूर्ण योगदान देंगे। साथ ही नर्मदा माई हमेशा स्वच्छ एवं निर्मल बनी रहे इसलिए अपने गाँव को स्वच्छ बनायेंगे।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मुख्य सचिव श्रम श्री बी.आर. नायडू

  कैशलेस और डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के सिलसिले में श्रम विभाग द्वारा भवन एवं अन्य संन्निर्माण कर्मकार कल्याण उपकर के भुगतान की प्रक्रिया ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के माध्यम से करने की सुविधा उपलब्ध करवायी गयी है। ऑनलाइन गेटवे के माध्यम से शुरू की गयी भुगतान प्रक्रिया को पायलेट रूप में भोपाल जिले से शुरू किया गया है। अपर मुख्य सचिव श्रम श्री बी.आर. नायडू ने बताया कि गेटवे के माध्यम से फरवरी माह से भोपाल जिले में उपकर का भुगतान ऑनलाइन किया गया है। एक माह बाद मार्च माह से पूरे प्रदेश में उपकर भुगतान की सुविधा ऑनलाइन दी जायेगी। विशेष परिस्थितियों में, जिनमें ऑफलाइन भुगतान किया जाना जरूरी हो, 31 मार्च, 2017 तक ऑफलाइन उपकर संग्रहण भी मान्य किया जायेगा। एक अप्रैल, 2017 से उपकर का संग्रहण ऑनलाइन ही होगा। मध्यप्रदेश भवन एवं संन्निर्माण कर्मकार मण्डल द्वारा निर्माण कार्यों की कुल लागत का एक प्रतिशत उपकर लिया जाता है। वर्तमान में उपकर की राशि चेक, डी.डी. के माध्यम से दी जा रही है। इस प्रक्रिया को विभाग द्वारा अब डिजिटल बनाया गया है। उपभोक्ता, श्रम विभाग के पोर्टल www.labour.mp.gov.in पर प्रदर्शित लिंक से पोर्टल पर जाकर उपकर जमा कर सकते हैं। उपकर जमा करने की ऑनलाइन पूरी प्रक्रिया को आसान तरीके से समझने का विवरण हेल्प-डेस्क पर दिया गया है। उपभोक्ता इसकी भी मदद ले सकते हैं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

वन मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार

वन संरक्षक सम्मेलन में वन मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार वन मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार ने आज भोपाल में दो दिवसीय मुख्य वन संरक्षक सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए कहा कि वन्य-जीवों की सुरक्षा को अधिक प्रभावी बनाने और मानव-वन्य जीव द्वंद को कम करने के लिये संरक्षित क्षेत्रों के बीच बने कॉरीडोर को बेहतर करें। डॉ. शेजवार ने कहा कि इस वर्ष भी वन समितियों का सम्मेलन किया जायेगा। डॉ. शेजवार ने कहा कि विभाग द्वारा सीएम हेल्पालाइन प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भी प्रसन्नता व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने दीनदयाल वनांचल सेवा में विभाग के प्रत्येक स्तर के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा वनवासियों के स्वास्थ्य और शिक्षा के लिये किये जा रहे कार्य की भी प्रशंसा की है। जन-कल्याण के कार्यों में भी अब वन विभाग को ग्रामीणों का सहयोग मिलने लगा है, जिससे विकास कार्यों को गति मिली है। अनुभूति कार्यक्रम में विद्यार्थियों में वन तथा वन्य-जीवों के संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के प्रयास सफल रहे हैं। डॉ. शेजवार ने कहा कि पर्यटकों को आकर्षित करने 5 नये चिड़िया घर विकसित किये जायेंगे। नये क्षेत्रों में ईको पर्यटन की गतिविधियों का विस्तार कर पर्यटकों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध करवाई जायेंगी। वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री गुरूप्रसाद शर्मा ने बताया कि इस वर्ष लीज रेंट के रूप में राज्य सरकार को 111 करोड़ रूपये उपलब्ध करवाये जा रहे हैं। राज्य लघु वनोपज संघ अध्यक्ष श्री महेश कोरी ने बताया कि वर्ष 2017 में 22 लाख मानक बोरा तेन्दूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अपर मुख्य सचिव वन श्री दीपक खाण्डेकर ने बताया कि 'नमामि देवि नर्मदे'-सेवा यात्रा में किये गये रोपण से जन-साधारण में वन-वृक्ष-पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि वन्य-जीवों से किसानों को होने वाली फसल हानि को रोकने के लिये मंदसौर में रोजड़ों को पकड़ने के सफल प्रयोग को व्यापक सराहना मिल रही है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक डॉ. अनिमेष शुक्ला ने बताया कि नर्मदा नदी के एक-एक किलोमीटर दूरी पर निजी क्षेत्र में पौध-रोपण की योजना तैयार की गई है। वन मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार ने विभाग की त्रैमासिक पत्रिका 'मध्यप्रदेश वनांचल संदेश' तथा 'अनुभूति' कार्यक्रम पुस्तिका का विमोचन भी किया। मुख्य सचिव द्वारा रोपणी प्रबंधन सूचना प्रणाली का शुभारंभ सम्मेलन के द्वितीय सत्र में आज मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह ने कहा कि विभाग विकास गतिविधियों को क्रियान्वित कर ग्रामीणों की सहायता कर सकता है। मुख्य सचिव ने रोपणी प्रबंधन सूचना प्रणाली का शुभारंभ भी किया। पुलिस महानिदेशक श्री ऋषि कुमार शुक्ला ने आश्वस्त किया कि पुलिस विभाग वन अपराधों के नियंत्रण में वन विभाग को पूरा सहयोग करेगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

नर्मदा सेवा यात्रा

भारतीय महिला हॉकी टीम शामिल हुई यात्रा में   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि नर्मदा सेवा यात्रा अब तक जिन स्थानों से होकर निकली है, वहाँ सामाजिक सदभाव की अनोखी मिसाल देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि नर्मदा सेवा यात्रा राज्य सरकार ने प्रारंभ की है, परन्तु वास्तविक रूप से समाज ने इसका मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज खरगोन जिले के कसरावद के नजदीक नावड़ातौड़ी नर्मदा तट पर 'नमामि देवि नर्मदे'-सेवा यात्रा में जन-संवाद को संबोधित कर रहे थे। श्री चौहान सेवा यात्रा के साथ करीब 4 किलोमीटर पैदल भी चले। यात्रा की आज खास बात यह रही कि महिला हॉकी टीम भी मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ थी। यात्रा के जत्थे में करीब 75 हजार भक्त शामिल हुए। इस मौके पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि दुनिया में भारत की बेटियों ने हॉकी के क्षेत्र में मान बढ़ाया है। उन्होंने 2 लाख रूपये की पुरस्कार राशि को बढ़ाते हुए 25 लाख रूपये की राशि पुरस्कार के स्वरूप देने की घोषणा की। सिंगापुर से सोना लाने वाली महिला हॉकी टीम की कप्तान सुश्री सुशीला चानू ने मध्यप्रदेश सरकार के नर्मदा स्वच्छता अभियान की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि नर्मदा सेवा यात्रा विश्व में नदी संरक्षण के लिये सबसे बड़ी सेवा यात्रा है। सिने अभिनेता अमिताभ बच्चन और स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने भी नर्मदा स्वच्छता अभियान का समर्थन किया है। नर्मदा सेवा यात्रा को विदेशों से भी जन-समर्थन मिल रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पेड़ लगाना सरकार का ही नहीं बल्कि समाज का भी दायित्व है। नर्मदा नदी के तट के एक-एक किलोमीटर के दायरे में दोनों तटों पर सरकारी और निजी भूमि पर वृक्षारोपण किया जायेगा। जो किसान अपनी निजी भूमि पर वृक्षरोपण करेगा, उसे तीन वर्ष तक प्रति हेक्टेयर 20 हजार रूपये प्रदान किये जायेंगे। श्री चौहान ने कहा कि नर्मदा नदी के किनारों पर आने वाले शहर में वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किये जायेंगे। ट्रीटेड वॉटर को किसानों के उपयोग के लिये दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि अवैध शराब बिक्री करने वाले ठेकेदारों को बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने कहा कि जन अभियान के साथ प्रदेश में शराब बिक्री पर रोक लगाने की कार्यवाही की जायेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जन-समुदाय को नर्मदा नदी के संरक्षण के प्रति जन जागरूकता लाने का संकल्प दिलाया। मुख्यमंत्री ने की सामाजिक सदभाव की प्रशंसा मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जन-संवाद में सेवा यात्रा के दौरान सामाजिक सदभाव की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सब धर्म के लोग एक मंच पर बैठे हैं। यह एक अच्छी परम्परा है। श्री चौहान ने कहा कि यह बड़े गौरव की बात है कि नर्मदा सेवा यात्रा में अलग-अलग धर्म के लोग एक-एक दिन का खर्च जनहित में वहन कर रहे हैं। सेवा यात्रा में हिन्दू, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई सभी धर्मावलंबी भी शामिल हुए।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

kk mishra

 isi जासूसी मामले में जुड़े होने पर कोंग्रेस ने उठाया सवाल  मध्यप्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता के.के.मिश्रा ने आईएसआई जासूसी में गिरफ्तार 11 लोगों में 10 के कनेक्शन भाजपा से पाये जाने के प्रमाणों के बाद  सरकार और भाजपा पर एक और बड़ा हमला किया।उन्होंने शुक्रवार को निशातपुरा थानांतर्गत त्रिवेणी हाइट्स के पीछे, HIG डुप्लेक्स न.55,करोंद रोड,भोपाल में उजागर हुए "हाई प्रोफाइल  अंतरराज्यीय सेक्स रैकेट " के बाद अनैतिक देह व्यापर निवारण  अधिनियम के तहत 5 महिलाओं सहित 14 गिरफ्तार परुषों  में क्र. पर दर्ज आरोपी विक्की ठाकुर पिता भगवतसिंह ठाकुर , निवासी-84 गैस राहत कॉलोनी को एमपी के  राज्यमंत्री विश्वास सारंग का  नजदीकी बताया है।  मिश्रा ने इन सब परिस्थितियों के सामने आने के बाद मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान और भाजपा के प्रदेशाध्याक्ष श्री नंदकुमारसिंह चौहान से पूछा है कि आख़िरकार उनकी सरकार व् पार्टी में यह क्या हो रहा है ?मुख्यमंत्री का परिवार नर्मदा से अवैध रेत उत्खनन,प्रदेशाध्यक्ष के पुत्र कटनी हवाला प्रकरण,दो मंत्री नोटबंदी के बाद अपने नियंत्रण वाली बैंकों में कालाधन जमा करने, एक राज्यमंत्री कटनी  में हुए करीब 2200 करोड़ रु. के हवाला मामले में उछलकर सामने आएं गए हैं, तो पार्टी से जुड़े अन्य लोग आईएसआई जासूसी कांड में अब बचा था देह व्यापर तो उसमें भी विक्की ठाकुर ने  शिरकत कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्मवाद को चुनौती दे डाली है, इन स्थितियों को लेकर मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सरकार व पार्टी के वास्तविक चाल, चरित्र और चेहरे को स्पष्ट करें,क्या यही उनकी " पार्टी विद-ए-डिफ़रेंस "की परिभाषा है?      मिश्रा ने मुख्यमंत्री जी पर भी तंज कसा है कि क्या "आओ बनाये अपना मध्यप्रदेश "  की यह वीभत्स तस्वीर उनकी -अपनी ही आकांक्षाओं की एक झलक है? मिश्रा ने कहा राष्ट्रवाद,देशभक्ति और छद्म हिंदुत्व के पैरोकार जो "भगवा आतंकवाद" के नाम से भड़क जाते हैं,म.प्र.में एक बार फिर  आईएसआई  नेटवर्क के सामने आये वीभत्स चेहरों को लेकर खामोश क्यों हो गए हैं ? प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता के.के.मिश्रा ने गुरुवार को ग्वालियर, भोपाल जबलपुर व् सतना आईएसआई के  11 जासूसों, जिनमें ग्वालियर की एक भाजपा पार्षद के जेठ के सामने आये नामों पर, राजधानी भोपाल में मौजूद संघ प्रमुख मोहन भागवत, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और प्रदेश भाजपाध्यक्ष नंदकुंमारसिंह चौहान से पूछा है कि राष्ट्रवाद,देशभक्ति और छद्म हिंदुत्व के पैरोकारों के मुखियाओं के रूप में " भगवा आतंकवाद" को लेकर सामने आ रहे ऐसे कई प्रामाणिक चेहरों और चरित्रों को लेकर अब उनका अभिमत क्या होगा ?     अपने  इन गंभीर आरोपों को स्पष्ट करते हुए मिश्रा ने कहा कि देश में भगवा आतंकवाद को लेकर यह कोई पहला प्रकरण नहीं है, बाबरी मस्जिद शहीदी,गुजरात के दंगे,आस्ट्रेलिया के मिशनरी ग्राहम स्टेन्स की हत्या, मालेगांव,मक्की मस्जिद, अजमेर शरीफ दरगाह, समझोता एक्सप्रेस,पूर्णा, परभणी,जालना, नांदेड और इंदौर के महू में हुए विभिन्न बम विस्फोटों में संघ प्रचारकों के रूप में सामने आये नामों में कथित स्वामी असीमानंद,इन्द्रेश कुमार, प्रज्ञा ठाकुर, स्वामी दयानंद पाण्डेय, हर्षद भाई सोलंकी, कर्नल श्रीकांत पुरोहित, मेजर रमेश उपाध्याय, समीर कुलकर्णी, रामजी कलसांगरा,दिलीप पाटीदार, श्याम साहू, संदीप डांगे, देवेन्द्र गुप्ता,लोकेश शर्मा शिवम् धाकड़ और चंद्रशेखर लेवे आदि की सीधी सहभागिता संघ कबीले से ही थी। यही नहीं," भगवा ब्रिगेड"का यह वास्तविक चरित्र सामने आ जाने के बाद संघ प्रमुख मोहन भागवत को 10 जनवरी,2011 को यह सफाई भी देना पड़ी थी कि  "संघ में कुछ कट्टरवादी थे, हमने उन्हें हटा दिया था "। (सलंग्न कटिंग)......मिश्रा ने कहा की आदरणीय भागवत जी कृपापूर्वक यह बताएं कि जब संघ के गठन के 91 सालों बाद भी आज तक इसका पंजीयन,संविधान तथा सदस्यता है ही नहीं, तो भागवत जी ने इन कट्टर वादियों को चिन्हित कैसे किया और हटाया भी किस सूची से ? शायद ऐसे ही पापों के कारण संघ का अपना पंजीयन,संविधान व् सदस्यता का रेकॉर्ड नहीं रखता है ?     मिश्रा ने यह भी कहा कि यह भंडाफोड़ भी उस दिन हुआ है ,जिसके एक दिन पूर्व ही भागवत बैतूल में हिन्दु सम्मेलन में हिंदुत्व की ज्ञान- गंगा प्रवाहित कर रहे थे ! लिहाजा, अब उन्हें उम्र के इस पड़ाव पर संघ कबीले के बहुप्रचारित राष्ट्रवाद,देशभक्ति से जुड़े" भगवा आतंकवाद और भगवा आतंवादियों " को लेकर अपना चाल ,चरित्र और वास्तविक चेहरा देश के सामने स्पष्ट कर देना चाहिए ।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

नर्मदा नदी के तट

3062 हेक्टेयर में उच्च गुणवत्ता के फल-पौधों का रोपण  मध्यप्रदेश में किसानों की आमदनी वर्ष 2022 तक प्रति हेक्टेयर दोगुनी करने के मकसद से नर्मदा नदी के दोनों तटों पर एक-एक किलोमीटर की पट्टी तक निजी भूमि पर फल पौध-रोपण की योजना 16 जिलों में शुरू की गयी है। योजना के पहले साल वर्ष 2016-17 में 5000 हेक्टेयर में फलदार पौध-रोपण का कार्यक्रम तैयार किया गया है। प्रदेश के 16 जिलों में नर्मदा नदी के तट के दोनों ओर 24 हजार 341 किसान के खेतों में 22 हजार 300 हेक्टेयर भूमि का चयन उद्यानिकी फसलों के लिये किया गया है। जनवरी-2017 तक 5540 किसान ने वचन-पत्र भरकर 3062 हेक्टेयर में उच्च गुणवत्ता के फल पौधों का रोपण कर दिया है। इनमें आम, अमरूद, संतरा, मौसंबी, सीताफल, बेर, चीकू, अनार प्रमुख हैं। उद्यानिकी फसलों की इस योजना में सभी वर्ग के हितग्राही को फल पौध-रोपण होने से पहले तीन वर्ष तक ली जाने वाली परम्परागत खाद्यान्न फसलों के एवज में 20 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से वित्तीय सहायता भी दी जा रही है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

सरदार सरोवर परियोजना

मध्यप्रदेश में संचालनालय पुरातत्व ने विरासत एवं धरोहरों को सहेजने, उनके संरक्षण, प्राचीन संस्कृतियों के अध्ययन एवं उन्हें जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से सरदार सरोवर परियोजना के डूब से प्रभावित होने वाले 33 मंदिरों एवं स्मारकों के पुर्नस्थापन का कार्य किया है।  इनमें शिव मंदिर, छोटी कसरावद, शिव मंदिर रोली गाँव, नर्मदेश्वर मंदिर डेहर, कलंजेश्वर मंदिर सोमल्दा, शंकर मंदिर कोठड़ा, शिव मंदिर हरसूद और शिव मंदिर धारी कोटला प्रमुख हैं। अठारहवीं शती का नागर शैली में निर्मित शिव मंदिर मूल रूप से ग्राम छोटी कसरावद जिला बड़वानी में नर्मदा नदी के दक्षिण तट पर स्थित था। नर्मदा नदी के तट पर 40 फीट लम्बे एवं 30 फीट चौड़े चबूतरे पर निर्मित यह मंदिर 30 फीट लम्बा और 18 फीट चौड़ा है। इसकी अधिष्ठान से शिखर तक की ऊँचाई 36 फीट है। इस मंदिर के भू-विन्यास में अर्ध-मण्डप, चार स्तंभों पर मण्डप, अंतराल एवं गर्भगृह है। ऊँचे चबूतरे पर निर्मित यह मंदिर पंचरथी है। मंदिर के वर्गाकार गर्भगृह में शिवलिंग एवं मण्डप में नंदी स्थापित है। मंदिर सरदार सरोवर परियोजना के डूब क्षेत्र में होने के कारण इसे ग्राम छोटी कसरावद के नवीन बसाहट स्थल पर पुर्नस्थापित किया गया है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

सिंहस्थ सेवा सम्मान

शिवराज  ने दिये 174 अधिकारी-कर्मचारियों को सिंहस्थ सेवा सम्मान  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री निवास में  सिंहस्थ सेवा सम्मान पुरस्कारों का वितरण किया। उन्होंने सिंहस्थ कार्यों से जुड़े राजनेता और अधिकारियों सहित कुल 174 व्यक्तियों का मंच पर सम्मान कर सभी को सिंहस्थ मेडल प्रदान किये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सिंहस्थ 2016 के आयोजन की छाप पूरी दुनिया में है। उसकी सर्वत्र सराहना होती है। इसका पूरा श्रेय राजनैतिक नेतृत्व से लेकर छोटे-बड़े सभी अधिकारी, कर्मचारियों को है। जिसे जो भी काम सौंपा गया, उसने पूरी क्षमता और दक्षता से बेहतर से बेहतर परिणाम दिया। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ 2016 का आयोजन अदभुत था। इसमें अनुमानित 5 करोड़ श्रद्धालुओं की तुलना में 8 करोड़ श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजन की व्यवस्थाएँ अदभुत और उत्कृष्ट रहीं। उन्होंने आयोजन की विभिन्न चुनौतियों का उल्लेख किया। आयोजन की सफलता का कारण बताते हुए कहा कि ऐसा इसलिये हुआ, क्योंकि टीम के हर सदस्य ने उत्कृष्ट कार्य किया। उन्होंने प्राकृतिक आपदा की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि जितनी तेजी से व्यवस्थाओं को सुचारू बनाया गया, वह अदभुत था। उज्जैन में बुनियादी सुविधाओं का जो ढाँचा खड़ा किया गया, वह अभूतपूर्व है। उन्होंने कहा कि अच्छे कार्यों की सामाजिक स्वीकार्यता जरूरी है। सरकार के इसी भाव को प्रतिबिंबित करने के लिये इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। नर्मदा सेवा यात्रा में उल्लेखनीय योगदान वाले भी सम्मानित होंगे श्री चौहान ने कहा कि नर्मदा सेवा यात्रा से जुड़े लोगों को भी सम्मानित किया जायेगा। श्री चौहान ने विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले को सम्मानित करने की भी जरूरत बताई। उन्होंने टीम मध्यप्रदेश का आव्हान किया कि इसी समर्पण और सेवाभाव से कार्य करते हुए प्रदेश को दुनिया का अव्वल राज्य बनाना है। नगरीय प्रशासन विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने कहा कि दुनिया ने सेवा समर्पण, आस्था और धर्म का अदभुत संगम सिंहस्थ 2016 में देखा। प्रदेश का मुखिया कार्यकर्ता के रूप में सहयोग करता है तो आपदा पर भी जीत हासिल की जा सकती है। सिंहस्थ के सफल आयोजन ने यह दिखाया है। उन्होंने सभी सम्मानितों को हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव, ऊर्जा मंत्री श्री पारस जैन, लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह, मुख्य सचिव श्री बी.पी.सिंह और पूर्व मुख्य सचिव श्री अंटोनी डि सा, सिंहस्थ केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष श्री माखन सिंह और श्री दिवाकर नातू भी मौजूद थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

वित्त मंत्री श्री जयंत मलैया

वित्त मंत्री  मलैया ने दमोह के बटियागढ़ में मंगल भवन का किया लोकार्पण  वित्त मंत्री श्री जयंत मलैया ने कहा है कि अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों का विकास राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में है। इसको देखते हुए राज्य सरकार ने अजा वर्ग के विकास के लिये अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिये हैं। वित्त मंत्री श्री मलैया दमोह जिले के बटियागढ़ में 42 लाख की लागत से बने मंगल भवन के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर विधायक श्री लखन पटेल और श्री प्रदीप लारिया मौजूद थे। वित्त मंत्री श्री जयंत मलैया ने कहा कि जिले में अनुसूचित जाति वर्ग के लिये छात्रावास भवन बनाये जा रहे हैं। इसके साथ ही इन वर्गों के बच्चों की अच्छी पढ़ाई के लिये राज्य सरकार ने अच्छे इंतजाम किये हैं। दमोह के कचौरा में डबल स्टोरी मंगल भवन बनवाया जा रहा है। उन्होंने दमोह की गौरवशाली सामाजिक सदभाव परम्परा का भी उल्लेख किया। वित्त मंत्री ने बताया कि बटियागढ़ शासकीय महाविद्यालय भवन के निर्माण कार्यों के लिये 5 करोड़ 50 लाख की राशि मंजूर की जा चुकी है। वित्त मंत्री श्री जयंत मलैया ने दमोह के बाँसा तारखेड़ा में लोक कल्याण शिविर में 30 गाँव के 764 हितग्राहियों को आवासीय पट्टे वितरित किये। उन्होंने ग्राम में सामुदायिक भवन के लिये 5 लाख रूपये देने की घोषणा की। श्री मलैया ने कहा कि प्रत्येक ग्राम में सामुदायिक भवन बनाये जायेंगे। यह भवन गाँव के लोगों के माँगलिक कार्यों के लिये उपयोगी साबित होंगे। शिविर में नि:शक्तजनों को ट्रायसायकिल का वितरण किया गया। वित्त मंत्री श्री मलैया ने नोहटा तीन दिवसीय नोहटा महोत्सव का भी शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि नोहटा महोत्सव में जिले की लोक संस्कृति का कलाकारों द्वारा आकर्षक तरीके से प्रदर्शन किया जाता है। पिछले कुछ वर्षों में नोहटा महोत्सव को राज्य में विशिष्ट पहचान मिली है। उन्होंने पूर्व विधायक स्व. रत्नेश सॉलोमन का स्मरण किया। इस मौके पर विधायक श्री प्रताप सिंह और श्री लखन पटेल भी मौजूद थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मिल बाँचें मध्यप्रदेश

18 फरवरी को स्कूल जाकर बच्चों को प्रोत्साहित करेंगे  'मिल-बाँचें मध्यप्रदेश' कार्यक्रम में 1 लाख 83 हजार से अधिक व्यक्तियों द्वारा अपना पंजीयन करवाया जा चुका है। आगामी 18 फरवरी को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में इच्छुक व्यक्ति प्रदेश की शासकीय प्राथमिक/माध्यमिक शाला में जाकर बच्चों को पाठ्य-पुस्तकों के साथ ही अन्य रुचिकर पुस्तकें भी पढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे। स्वयं हिन्दी की कोई पुस्तक के किसी अंश का वाचन करेंगे साथ ही बच्चों से भी किसी रुचिकर अंश का वाचन करवायेंगे। वाचन के बाद बच्चों के साथ शैक्षिक संवाद का कार्यक्रम भी होगा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, मंत्रि-परिषद के सदस्य विभिन्न जन-प्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी तथा अन्य प्रबुद्ध व्यक्तियों के साथ ही बड़ी संख्या में युवा भी कार्यक्रम में सहभागिता के लिये सामने आये हैं। प्रदेश के खेल जगत से जुड़े नामचीन खिलाड़ियों के द्वारा भी कार्यक्रम के लिये पंजीयन कराया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रदेश की प्रसिद्ध शूटिंग खिलाड़ी कुमारी ओशिन तवानी और कराटे खिलाड़ी कुमारी सुप्रिया जाटव के बाद आज प्रदेश की अंतर्राष्ट्रीय बाक्सिंग खिलाड़ी कुमारी श्रुति यादव ने भी शासकीय माध्यमिक शाला जहॉगीराबाद के लिए अपना पंजीयन कराया है। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जिन लोगों के द्वारा अब तक मिल-बाँचें मध्यप्रदेश कार्यक्रम से जुड़ने के लिए अपना पंजीयन कराया गया है उनमें लगभग 25 हज़ार युवा विद्यार्थियों के साथ ही 4,500 गृहिणियाँ, 800 मीडिया मित्र, 800 इंजीनियर्स, 800 डाक्टर्स, 800 अधिवक्ता, 300 खिलाडी, 3 हज़ार स्वयंसेवी संगठन, 4600 सेवानिवृत्त, 25 हज़ार निजी क्षेत्र में कार्यरत, 36 हज़ार व्यवसायी एवं अन्य तथा 25 हज़ार से अधिक जन प्रतिनिधि एवं 55 हज़ार से अधिक शासकीय सेवक भी शामिल हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 सिंचाई

अधिकतम बिजली की माँग के बावजूद प्रदेश के कृषि क्षेत्र को सिंचाई के लिये 10 घंटे और घरेलू व्यावसायिक व औद्योगिक उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली सप्लाई सुनिश्चित की गई है। प्रदेश में वर्तमान रबी सीजन में 33 दिन बिजली की माँग 11 हजार मेगावाट से ऊपर बनी रही। सर्वोच्च स्तर से कम होने के बाद भी पिछले एक पखवाड़े से बिजली की माँग अभी भी 10 हजार 500 मेगावाट से ऊपर चल रही हैं जिसकी पूर्ति बराबर की जा रही है। रबी सीजन में अभी तक कुल 51 दिन 10 हजार मेगावाट एवं 33 दिन 11 हजार मेगावाट के ऊपर बिजली की माँग बनी रही और इस माँग की सफलतापूर्वक सप्लाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 33 दिनों में से 20 दिनों तक लगातार 11 हजार मेगावाट या इससे ऊपर बिजली की माँग बनी रही।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा

अंत्योदय मेले में 28 करोड़ की सहायता राशि का वितरण  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सरकार विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा के कल्याण में कोई कसर बाकी नहीं रखेगी। बैगा समाज के कल्याण के लिए हरसंभव मदद करेगी। बैगा दम्पत्ति परिवार नियोजन अपनाना चाहे, तो कलेक्टर की अनुमति के बगैर उनके नसबंदी आपरेशन नहीं किये जायेंगें। बैगा संस्कृति एवं परम्पराओं के संरक्षण के लिए बैगा ओलंपिक अगले वर्ष और भी व्यापक स्वरूप में किया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान संत रविदास जयंती के अवसर पर बालाघाट जिले के बैहर में तीन दिवसीय बैगा ओलंपिक का शुभारंभ कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा बैहर में बैगा ओलंपिक के साथ ही तीन दिवसीय कृषि संगोष्ठी एवं स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया गया। किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा बिसेन, सांसद श्री बोधसिंह भगत, विधायक श्री के.डी. देशमुख, डॉ. योगेन्द्र निर्मल, नागरिक एवं बड़ी संख्या में बैगा जनजाति के लोग उपस्थित थे। बैगा ओलंपिक में बालाघाट सहित मंडला, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर, सिवनी, शहडोल, राजनांदगांव एवं नागालैंड के 6 सदस्यों का दल शामिल हुआ है। ध्वज फहरा कर किया शुभारंभ तीन दिनों के बैगा ओलंपिक के दौरान बैगा जनजाति के पारंपरिक खेलों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बैहर खेल परिसर मैदान में ओलंपिक मशाल जलाकर बड़ादेव की पूजा कर और ध्वज फहरा कर बैगा ओलंपिक का शुभारंभ किया। उन्होंने बैगा खिलाड़ियों को शपथ दिलवायी कि वे अनुशासित रहकर खेल भावना के साथ अपना प्रदर्शन करेंगें। श्री चौहान ने बैगा युवाओं की त्रिटंगी दौड़ एवं महिलाओं की मटका दौड़ का शुभारंभ भी करवाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ओलंपिक के लिए जिला प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि यह बैगा संस्कृति का अद्भुत संगम है। बैगा संस्कृति निरंतर आगे बढ़े और उसकी परंपराएँ संरक्षित रहें इसके लिए बैगा संस्कृति के आधार पर बैहर में संग्रहालय की स्थापना की जायेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार ने समाज के सभी वर्गों के लिए शिक्षा की बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध करवाई हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बैगा जनजाति के बच्चे भी खुशहाल जीवन जी सके, इसके लिए चतुर्थ श्रेणी के पदों पर बैगा जनजाति के पढ़े-लिखे युवाओं की सीधे भर्ती की जा रही है। इसके साथ ही उन्हें आत्म-निर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में 10 लाख से 2 करोड़ तक का ऋण दिया जायेगा। भूमिहीन को बनाया जायेगा जमीन का मालिक मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती पर रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को जमीन का मालिक बनाया जायेगा। प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति के पास रहने लायक जमीन रहना चाहिए। मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य होगा जो भूमिहीन व्यक्ति को जमीन देने के लिए पट्टा देने या सरकारी जमीन पर प्लाट काट कर देने का कानून बना रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में आवास बनाने के लिए गरीब व्यक्तियों को एक लाख 50 हजार रुपये की अनुदान राशि दी जा रही है।  बैहर में अस्पताल खोलने की घोषणा मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बैहर की पेयजल समस्या के लिए 10 करोड़ की और मलाजखंड पेयजल योजना के लिए 21 करोड़ 14 लाख की योजना को मंजूरी देने की घोषणा की। उन्होंने नगर पालिका मलाजखंड में शामिल कर दिये गये ग्राम बोरीखेड़ा और एक अन्य ग्राम को नगर पालिका से वापस कर उन्हें फिर से ग्राम पंचायत बनाने की घोषणा की। नगर पालिका मलाजखंड के लिए डेढ़ करोड़ से मोक्ष धाम बनाने, बालाघाट में हॉकी के लिए एस्ट्रो टर्फ बनाने, बैहर में अपर कलेक्टर का पद विशेष रूप से स्वीकृत करने, सियारपाट के दोनों तालाब बनाने, बैहर में 100 बिस्तर का अस्पताल बनाने एवं बैहर के कॉलेज में एम.एस.सी. की कक्षा अगले शिक्षण सत्र से प्रारंभ करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ओलंपिक में आये सभी नर्तक दलों को 5-5 हजार रुपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बैहर में नक्सली हिंसा में शहीद हुए जवान मनीष सिंह की प्रतिमा का अनावरण कर उनके परिवार को जमीन देने का आश्वासन दिया। बैहर में बैगा ओलंपिक एवं किसान सम्मेलन के साथ ही अंत्योदय मेले में 28 करोड़ की सहायता राशि का हितग्राहियों को वितरण किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी किया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

gmc

 हमीदिया चिकित्सालय में प्रमुख सचिव द्वारा सुविधाओं की समीक्षा  हमीदिया तथा कमला नेहरू चिकित्सालय में बेहतर सुविधाएँ मुहैया कराने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। आज प्रमुख सचिव स्वास्थ्य श्रीमती गौरी सिंह द्वारा कार्यों की समीक्षा की गयी। बैठक में श्रीमती सिंह ने कहा कि जो व्यवस्थाएँ सुधारी गयी हैं, वे लगातार जारी रहें। बेहतर सुविधाओं के लिये गांधी मेडिकल कॉलेज में पदस्थ अधिकारी सतत् प्रयत्नशील रहें। शासन स्तर पर पैसे की पर्याप्त व्यवस्था कर दी गयी है। लगभग चार करोड़ की लागत से हमीदिया अस्पताल के लिये आवश्यक उपकरण खरीदे जा रहे हैं। गांधी मेडिकल कॉलेज में लगभग 25 करोड़ की लागत से वायरोलॉजी लेब बनायी जायेगी। बताया गया कि मरीजों के रक्त तथा अन्य पैथालाजिकल जाँचों के सेम्पल कलेक्शन सेंटर बनाये जा रहे हैं ताकि मरीजों को अनावश्यक रूप से इधर-उधर भटकना न पडे। हास्पिटल मेनेजमेंट इन्फोटमेगन सिस्टम ¼एच.आई.एम.एस.½ शीघ्र कार्य करना शुरू कर देगा। अस्पताल के स्टोर में विभिन्न रोगों के उपचार में प्रयुक्त होने वाली लगभग 269 दवाइयाँ उपलब्ध हैं। इमरजेंसी में दवाइयों की उपलब्धता के लिये एक काउंटर खोला गया है। इस स्टोर पर मरीजों को चौबीस घंटे दवाइयाँ उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की गयी है। अस्पताल में दो और ऑपरेशन थियेटर चालू कर दिये गये हैं। सुविधाओं की निरंतरता सुनिश्चित की गयी हैं। संभागायुक्त श्री अजात शत्रु श्रीवास्तव ने बताया कि अस्पताल में ट्रामा सेंटर शुरू कर दिया गया है जहाँ पर चौबीस घंटे डाक्टरों की उपलब्धता भी सुनिश्चित की गयी है। यहाँ आर्थोपेडिक, सर्जरी तथा मेडिसिन विभागों के डाक्टर उपलब्ध रहते हैं। अस्पताल में नये पंलग-चादर आदि भी खरीदे गये है। साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था की गयी है तथा यह निरंतर जारी रहेगी। ट्रामा सेंटर में अल्ट्रा सोनोग्राफी की मशीन एक सप्ताह में चालू हो जायेगी। मरीजों के पंलग पर ही एक्स-रे की सुविधा की व्यवस्था भी की जायेगी। बैठक में आयुक्त चिकित्सा शिक्षा श्री मनीष रस्तोगी, कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े, डीन मेडिकल कॉलेज, लोक निर्माण विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

ओम का स्वरूप

'नमामि देवि नर्मदे''-सेवा यात्रा के दौरान आज ओंकारेश्वर में 'ओम'' के आकार का अदभुत दृश्य बना। वास्तव में यह दृश्य ओंकारेश्वर की परिकल्पना को साकार कर रहा था। यह प्रसंग उस समय उपस्थित हुआ, जब मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ओंकारेश्वर में शाम को नर्मदा तट अभय-घाट पर आरती में शामिल हुए। इस मौके पर दूसरे तट पर दीप प्रज्जवलित कर 'ओम'' का आकार बनाया गया था। यह दृश्य देखकर उपस्थित जन-समुदाय ने करतल ध्वनि के साथ हर्ष व्यक्त किया। भाव-भक्ति से पूर्ण इस कार्यक्रम को दीपों के 'ओम'' ने और अधिक भव्य बना दिया था।  चौहान ने की नर्मदा कलश की अगवानी 'त्वदीय पाद पंकजम, नमामि देवी नर्मदे'' का गान करते हुए आगे चल रहे रथ, फिर कलश लिये महिलाएँ, इनके पीछे ढोल-ढमाकों के साथ नाचते भक्त-गण और फिर नर्मदा कलश और ध्वज के साथ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह, मंत्री, विधायक, अन्य जन-प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और अंत में अपार जन-समूह। यह था 'नमामि देवी नर्मदे'' -सेवा यात्रा का खंडवा जिले के ग्राम कोटी से शिव नगरी ओंकारेश्वर तक का विहंगम दृश्य। यात्रा के दोनों ओर खड़े होकर लोगों ने पुष्प-वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। यह अनूठा दृश्य ऐसा लग रहा था जैसे नर्मदा माँ स्वयं कल-कल करती साथ चल रही हैं। यात्रा में वन मंत्री श्री गौरीशंकर शेजवार, महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस, तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री श्री दीपक जोशी, सांसद श्री नन्दकुमार सिंह चौहान और विधायक, राष्‍ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह-सरकार्यवाह श्री सुरेश सोनी बारी-बारी से कलश और ध्वज लेकर यात्रा में चले। यात्रा में झिरण्या की किन्नर रूबी नर्मदा कलश लेकर चलीं। उनके साथ किन्नर नरगिस मौसी और संतो भी यात्रा में शामिल रही। यात्रा का प्रभाव और उसकी महिमा पूरे प्रदेश में व्याप्त है। उज्जैन से यात्रा में शामिल होने दिव्यांग 16 वर्षीय श्री रोहित बैरागी भी आए थे। उन्होंने बताया कि भले हमारे यहाँ से नर्मदा नदी नहीं निकलती लेकिन हम सब इस पुण्य कार्य में सहभागी बनना चाहते हैं। यात्रा के ओंकारेश्वर पहुँचने पर स्वामी अवधेशानंद गिरिजी महाराज ने स्वागत किया। यात्रा में साधु-संत, स्कूली बच्चे, महिलाएँ, बुर्जुग सभी पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान का पूरे मार्ग में जगह-जगह फूल माला और शॉल-श्रीफल से स्वागत हुआ। यात्रा में अधिकांश लोग मुख्यमंत्री और नर्मदा कलश के साथ सेल्फी लेने के लिये आतुर थे। हर कोई नर्मदा कलश की एक झलक पाने को आतुर था।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

आदि शंकराचार्य

    आदि शंकराचार्य के दर्शन पर आधारित पाठ स्कूल पाठयक्रम में शामिल होगा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आदि शंकराचार्य के अद्वैत दर्शन को आम लोगों तक पहुँचाने और इसे व्यवहार में लाने के लिये ओंकारेश्वर में संतों के मार्गदर्शन में वेदांत संस्थान की स्थापना की जायेगी। उन्होंने कहा कि आदि शंकराचार्य के जीवन और दर्शन पर आधारित पाठ स्कूल पाठयक्रम में पढ़ाया जायेगा। ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की भव्य प्रतिमा की स्थापना की जायेगी। इस प्रतिमा के लिये प्रदेश के हर घर से धातु का संग्रहण किया जायेगा। श्री चौहान ओंकारेश्वर में 'नमामि देवि नर्मदे'' नर्मदा सेवा यात्रा के आगमन पर आदि शंकराचार्य स्मरण प्रसंग पर संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि आदि शंकराचार्य ने नर्मदा के तट पर ओंकारेश्वर में दीक्षा प्राप्त की थी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आदि शंकराचार्य के अद्वैत दर्शन के कारण ही भारत की सांस्कृतिक एकता और अखंडता कायम हुई थी। उन्होंने कहा कि ओंकारेश्वर, नर्मदा और आदि शंकराचार्य के महत्व को बताने वाला लाइट एंड साउंड शो कार्यक्रम प्रारंभ किया जायेगा। आदि शंकराचार्य जी की गुफा का संत समाज के मार्गदर्शन में पुनरुद्धार होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि संतों के सहयोग और मार्गदर्शन से काम करना भी सरकार का काम है। उन्होंने कहा कि ओंकारेश्वर में एक संग्रहालय और इंटरप्रिटेशन सेंटर की स्थापना भी की जायेगी। विष्णुपुरी, ब्रह्मपुरी और ममलेश्वर मंदिरों को जोड़ने वाला आकाश मार्ग स्थापित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि ममलेश्वर मंदिर में सभी नागरिक सुविधाओं का इंतजाम किया जायेगा। देवसर मंदिर और चन्द्रमौली मंदिर का भी मूल स्वरूप में उद्धार किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने ओंकारेश्वर नगर पंचायत द्वारा तीर्थ-यात्रियों से लिये जाने वाले कर को समाप्त करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत को इससे होने वाली आय की भरपाई राज्य सरकार करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदि शंकराचार्य के स्मरण प्रसंग पर आयोजित संगोष्ठी एक अदभुत अवसर है। यह आध्यात्मिक, धार्मिक और दर्शन का संगम है। उन्होंने कहा कि आदि शंकारचार्य के अद्वैत दर्शन के कारण सनातन धर्म अपने स्वरूप में विद्यमान है। उन्होंने नर्मदा सेवा यात्रा की चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय परंपरा में नदियों को जननी कहा गया है। नदियों का केवल भौगोलिक अस्तित्व नहीं है, वे आध्यात्मिक जीवन का अंग है।श्री चौहान ने कहा कि अद्वैत दर्शन में सभी जीवों को ब्रह्म का रूप माना गया है। यही आत्मिक प्रसन्नता का स्त्रोत है। जूना अखाड़ा के प्रमुख महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद ने कहा कि आदि शंकराचार्य के दर्शन ने सभी प्रचलित कुरीतियों पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि संसाधनों के त्यागपूर्वक उपभोग की भारतीय संस्कृति रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान व्याकुलताएँ सिर्फ अज्ञानता के कारण हैं। यह जीवन के सत्य को अनावृत करने का दर्शन है। स्वामी अवधेशानंद गिरि ने मुख्यमंत्री श्री चौहान के नर्मदा नदी को प्रदूषणमुक्त करने के संकल्प की चर्चा करते हुए कहा कि सिंहस्थ भी उनके संकल्प से निर्विघ्न संपन्न हुआ था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान राजा विक्रमादित्य, हर्षवर्धन और राजा भोज की तरह अपने राजधर्म का पालन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आदि शंकराचार्य की स्मृति में जो काम प्रदेश सरकार ने करने का संकल्प लिया है उससे दक्षिण और उत्तर के बीच संवाद सेतु का निर्माण होगा। इस काम में सारे सन्यांसी और संत समाज उनके साथ हैं। नर्मदा सेवा यात्रा को पूरे संत समाज का समर्थन है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में इस समय आध्यात्मिक वातावरण विद्यमान है। इससे न सिर्फ मध्यप्रदेश बल्कि पूरे देश के भाग्य का जागरण होगा। यदि संत समुदाय, समाज और सरकार मिल जाए तो बडे़ से बड़ा आंदोलन चला सकते हैं। मुख्यमंत्री के संकल्प का संत समाज स्वागत करता है। स्वामी अवधेशानंद ने संतों की प्रतिनिधि संस्था आचार्य सभा की सहमति से मुख्यमंत्री को रूद्राक्ष की माला भेंट की ताकि उनका संकल्प पूरा हो। स्वामी जी ने आदि शंकराचार्य की प्रतिमा बनाने के लिये प्रत्येक घर से धातु के रूप में योगदान लेने का सुझाव दिया ताकि अद्वैत दर्शन का संदेश घर-घर पहुँच सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदि शंकराचार्य की प्रतिमा बनाने के लिये प्रत्येक घर से धातु संग्रह करने का अभियान नर्मदा सेवा यात्रा के साथ चलेगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर सहकार्यवाह श्री सुरेश सोनी ने कहा कि भारत में भावनात्मक एकता सदा से विद्यमान है। उन्होंने कहा कि अनुभूति के बिना शब्द अर्थहीन होते हैं। उन्होंने कहा कि अद्वैत दर्शन को जीवन में अभिव्यक्त होना चाहिये। उन्होंने कहा कि बुराई को नहीं छोड़ने और अच्छाई को नहीं अपनाने के कारण समस्याएँ निरंतर बनी रहती हैं। श्री सोनी ने कहा कि अद्वैत दर्शन सारी समस्याओं का समाधान साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक, शासक, माता, पिता और संत मिलकर आध्यात्म पर आधारित समाज का निर्माण कर सकते हैं। चिन्मय मिशन के प्रमुख स्वामी श्री तेजोन्मयानंद ने कहा कि मिशन आदि शंकाराचार्य के दर्शन को लोगों के बीच प्रचार-प्रसार करने में राज्य सरकार को पूरी मदद करेगा। राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान के पूर्व कुलपति श्री कुटुम्ब शास्त्री ने कहा कि नर्मदा नदी का उल्लेख ऋगवेद में हुआ है। उन्होंने कहा कि आदि शंकराचार्य की गुफा का जीर्णोद्धार करने का संकल्प सराहनीय है। फिल्म निर्माता डॉ. चन्द्रप्रकाश द्विवेदी ने कहा कि संवादहीनता ही सबसे बड़ी समस्या है। उन्होंने आदि शंकराचार्य के जीवन-दर्शन को स्कूली पाठयक्रम में शामिल करने का स्वागत करते हुए कहा कि नई पीढ़ी को वेदांत दर्शन से परिचित करवाने का यह पहला कदम है। उन्होंने कहा कि संस्कृति की रक्षा करना साहित्य और कला का काम है। उपनिषदीय विरासत से नई पीढ़ी को परिचित करवाना वर्तमान पीढ़ी का दायित्व है। साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि अद्वैत दर्शन ही विश्व को बचा सकता है। पृथ्वी के श्रंगार के लिये उसे शस्य श्यामला रखना, कन्याओं की रक्षा करने का संकल्प लेना और नदियों को पवित्र रखना धार्मिक महत्व का काम है। उन्होंने आग्रह किया कि रसायनयुक्त प्रतिमाओं को नदी में प्रवाहित न करें। जल प्रदूषित करने वाली सामग्री का उपयोग न करें। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संत समाज के प्रतिनिधि, राम कृष्ण मिशन के संत स्वामी निर्विकारानंद, सांसद एवं भाजपा के अध्यक्ष श्री नंदकुमार सिंह चौहान, जिले के प्रभारी मंत्री श्री पारस जैन, संस्कार भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव श्री अमीर चंद एवं बडी संख्या में जन-प्रतिनिधि, भक्त और नर्मदा परिक्रमावासी उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

omkareshwar

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने गुरूवार को सपत्निक प्रसिद्ध ओंकारेश्वर मंदिर में पूजा अर्चन और जलाभिषेक कर दर्शन किये। मुख्यमंत्री ने प्राचीन ओंकारेश्वर महादेव मंदिर की भौगोलिक स्थितियों को वहाँ के पंडितों, वास्तुकार और अधिकारियों से जाना। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पूर्व में मंदिर का जीर्णोद्धार करने वाले श्री घनश्याम भाई सोमपुरा से जानकारी प्राप्त की। श्री चौहान ने कहा कि यह सर्वमान्य सत्य है कि नन्दी के सामने ही शिवालय हो। परमार काल के बाद ओंकारेश्वर महादेव मंदिर के कई बार जीर्णोद्धार कार्य किये गये हैं। प्राचीन ओंकारेश्वर महादेव मंदिर से जुड़े सभी तथ्यों को जानकर नवीन संकल्पना के आधार पर अदभुत मंदिर का निर्माण किया जायेगा। श्री चौहान ने वास्तुकार और उच्च अधिकारियों के साथ पूरे मंदिर के हर एक हिस्से में पहुँचकर वास्तविक स्थितियों का भी मूल्यांकन किया। इस दौरान संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव श्री मनोज श्रीवास्तव, वास्तुकार श्री नितिन श्रीमाली और मंदिर के पुजारी, संत-महात्मा उपस्थित थे। विष्णुपरी, ब्रह्मपुरी और ममलेश्वर के बीच आकाश मार्ग बनेगा मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ओंकारेश्वर महादेव मंदिर से माँ नर्मदा नदी के दूसरे छोर पर बने मंदिरों के बारे में पंडितों से जानकारी प्राप्त की। श्री चौहान ने विष्णपुरी, ब्रह्मपुरी और ममलेश्वर का इतिहास जानने के बाद आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए इन तीनों स्थान के मध्य आकाश मार्ग बनाने की योजना बनाने के निर्देश दिये। इससे श्रद्धालुओं को अलौकिकता का एहसास होगा। ओंकार पर्वत सघन वनमय होगा मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ओंकार महादेव मंदिर के प्राचीन वैभव और वास्तु-कला को देखकर नयी रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने पूरे ओंकार पर्वत को सघन वन से आच्छादित करने को कहा। श्री चौहान ने कहा कि एक ही दिन में पूरी पहाड़ी पर पौधारोपण करने की तैयारी आज से ही शुरू की जाये। बताया गया कि पहाड़ी पर पौधारोपण के लिये 25 हजार पौधे तैयार कर लिये गये हैं। पौधारोपण के लिये छायादार और शीघ्र ही पनपने वाले पौधों का चयन किया गया है। आदि शंकराचार्य गुफा चित्रमयी होगी श्री चौहान ने आदि शंकराचार्य की गुफा में पूजन-अर्चन भी किया। उन्होंने प्रमुख सचिव संस्कृति श्री मनोज श्रीवास्तव से कहा कि गुफा के हिस्से में शंकराचार्य के जीवन और उनके जीवन मूल्यों पर आधारित चित्र उकेरने का काम किया जाये। गुफा के अलावा किसी अन्य स्थान पर भी शंकर संग्रहालय बनाने की संकल्पना तैयार करें। श्री चौहान ने कहा कि गुफा के मूल स्तंभ जैसे हैं वैसे ही रहें और इन पत्थरों को जोड़कर सोन लोहा से सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर निर्माण कार्य करने के निर्देश दिये।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

माँ नर्मदा

  बड़वानी के ग्राम अंजण तलोड़ा के श्री राधेश्याम कुमावत 'नमामि देवी नर्मदे'- सेवा यात्रा में गौरी कुण्ड जबलपुर से शामिल हुए हैं। इनकी वेशभूषा देखकर कोई भी व्यक्ति इनसे बगैर बात किये नहीं रहता। श्री कुमावत पुण्य सलिला नर्मदा के महत्व को प्रतिपादित करते विभिन्न नारों से लिखा पोस्टर पीठ में लटका रखा है। उनके सिर पर लहरा रहा है 'नमामि देवि नर्मदे'- सेवा यात्रा का ध्वज। उनका कहना है कि यात्रा में सभी धर्म, समाज और वर्ग के लोग साथ चल रहे हैं और साथ भोजन कर रहे हैं। कहीं छुआछूत जैसी समाजिक बुराई नहीं दिखती। यह भी यात्रा की एक बड़ी देन है। उनका मानना है कि इस यात्रा से 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान को जोड़कर और अधिक सार्थक कर दिया गया है। 'नर्मदा सेवा यात्रा' में 'माँ नर्मदा का अब कर्ज़ चुकाना है- हमें पवित्र बनाना है'' युगों-युगों से देखा है-'माँ नर्मदा जीवन रेखा है', 'हर-हर नर्मदे - घर-घर नर्मदे' और 'नर्मदे हर- जिंदगी भर' जैसे नारों को लगाते हुए जब लोग आगे बढ़ते हैं तो ऐसा लगता है जैसे माँ नर्मदा का प्रवाह साथ चल रहा है। हर यात्री माँ नर्मदा की भक्ति में मगन है। सेवा यात्रा बुधवार को खंडवा जिले के बखर गांव से रवाना होकर करोली नेतन गांव सुलगांव से होकर बुंजली पहुँचेगी । करोली और नेतन गांव में यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण विभाग

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिये हैं कि उद्यानिकी फसलों में माइक्रो इरिगेशन का क्षेत्र बढ़ाने की कार्य-योजना बनायें। नर्मदा नदी के दोनों तट पर एक लाख हेक्टेयर क्षेत्र में फलदार वृक्ष लगाने का कार्य प्राथमिकता से करें। सब्जी क्षेत्र विस्तार के लिए माँग और आपूर्ति के अनुसार इस तरह योजना बनायें जिससे किसानों को नुकसान नहीं हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज यहाँ उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण विभाग की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री श्री सूर्यप्रकाश मीना और मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि कांन्ट्रेक्ट फार्मिंग को प्रोत्साहित करें जिससे बाजार में उद्यानिकी फसलों के मूल्यों में होने वाले उतार-चढ़ाव से किसानों को नुकसान नहीं हो। उद्यानिकी फसलों में खाद्य प्र-संस्करण को बढ़ावा देने के प्रयास करें। जिन उद्यानिकी फसलों की देश-विदेश में माँग हो और बाजार में संभावनाएँ हो, उन फसलों का उत्पादन बढ़ाने की रणनीति बनायें। उद्यानिकी फसलों में ड्रिप और स्प्रिंकलर पद्धति को प्रोत्साहित करें। विभागीय अमले के प्रशिक्षण की बेहतर व्यवस्था करें। बताया गया कि विभाग में सभी स्वीकृतियाँ ऑनलाईन की गई हैं, जिन्हें विभागीय पोर्टल पर कोई भी देख सकता है। विभाग द्वारा 2490 गाँव को शामिल कर फल रूट तथा क्लस्टर निर्माण किये गये हैं। समस्त योजनाओं में अनुदान का भुगतान हितग्राही के बैंक खाते में सीधे जमा हो रहा है। विभिन्न योजनाओं में 7753 हितग्राही को सफल प्रक्षेत्रों का भ्रमण कराया गया है। विभाग द्वारा 5 मॉडल क्लस्टर विकसित किये गये हैं। इनमें शिवपुरी जिले में टमाटर, छिंदवाड़ा में सब्जी, इंदौर जिले में आलू एवं गाजर तथा देवास जिले में आलू का क्लस्टर विकसित किया गया है। नर्मदा के दोनों तटों से एक-एक किलोमीटर निजी भूमि में फलोद्यान विकास की योजना बनाई गई है। किसानों को तकनीकी सलाह देने के लिए 22 विशेषज्ञ को सूचीबद्ध किया गया है। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में 41 हजार 713 हेक्टेयर क्षेत्र में ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई की व्यवस्था की गई है। फसलोत्तर प्रबंधन में जारी वित्तीय वर्ष में 8120 प्याज भंडार गृह और 70 शीत गृह निर्माण किए गए हैं। नींबू वर्गीय फलों के लिए शाजापुर जिले में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस तथा फ्लोरीकल्चर के लिए सीहोर जिले में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्वीकृत हुआ है। बैठक में अपर मुख्य सचिव कृषि श्री पी.सी. मीना और प्रमुख सचिव उद्यानिकी श्री अशोक वर्णवाल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

जबलपुर भेड़ाघाट

  जबलपुर भेड़ाघाट के सरस्वती घाट में मिली दो इंजीनियरिंग  छात्राओं की लाश,पुलिस ने की दोनो की शिनाख्त की। इन छात्राओं का नाम नेहा और काजल बताया गया है के मैहर की रहने वाली है।  पुलिस ने बताया कि दोनों छात्राएं जबलपुर के श्रीराम कॉलेज से पढाई कर रही थीं। दोनों  2 फ़रवरी से थी लापता थीं जिसकी  मढ़ोताल थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस पूरे  मामले की जाँच कर रही है।   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

गजरा राजा चिकित्सा महाविद्यालय

भोपाल में एमपी के मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में राज्य में रेलवे नेटवर्क को दूरस्थ एवं पिछड़े क्षेत्र तक पहुँचाने के लिए रेलवे मंत्रालय के साथ ज्वाइंट वेंचर कंपनी गठित करने के अनुबंध का अनुमोदन दिया गया। अनुबंध करने के लिए परिवहन विभाग को अधिकृत किया गया। कंपनी में 51 प्रतिशत भागीदारी मध्यप्रदेश शासन और 49 प्रतिशत भागीदारी रेल मंत्रालय की होगी। राज्य की अर्थ-व्यवस्था के विकास को देखते हुए जो भी नई रेल लाइन चिन्हित की जायेगी उनके संबंध में सर्वे, डीपीआर तैयार करवाने, वित्तीय प्रबंधन एवं कियान्वयन करवाने की कार्यवाही कंपनी के माध्यम से की जा सकेगी। मंत्रि-परिषद ने एमपी ऑन लाइन पोर्टल का परिचालन टीसीएस के माध्यम से नवीनीकृत करने की अनुमति दी। एम पी ऑन लाइन परियोजना की समयावधि पोर्टल प्रारंभ होने की दिनांक से 10 वर्ष निर्धारित की गयी थी। पोर्टल अप्रैल 2007 से प्रारंभ हुआ और यह अवधि 31 मार्च 2017 को समाप्त होगी । पोर्टल पर वर्तमान में 139 विभाग /संस्थान की 904 शासकीय एवं 51 व्यवसायिक , कुल 955 सेवाएँ दी जा रही हैं । वर्तमान में 16 हजार 290 शहरी और 10 हजार 871 ग्रामीण क्षेत्रों में, इस तरह कुल 27 हजार 161 कियोस्क कार्यरत हैं । मंत्रि-परिषद ने गजरा राजा चिकित्सा महाविद्यालय ग्वालियर की एमबीबीएस की सीट 150 से 250 करने (100 सीट की वृद्धि) , निर्माण, उपकरण, फर्नीचर और वाहन के लिए कुल 112 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी। आउट सोर्स के 122 पद सहित (कुल 588 पद) सृजन एवं पूर्ति करने को भी स्वीकृति दी गयी। मंत्री-परिषद ने केंद्रीय जेल भोपाल के विचाराधीन आठ बंदियों के भागने की घटना की न्यायिक जाँच के लिए गठित जाँच आयोग के कार्यकाल में 7 फरवरी 2017 से छह माह की वृद्धि करने का अनुसमर्थन किया। मंत्रि-परिषद ने मुख्यमंत्री की घोषणा पर शहडोल में जयसिंहनगर के अभिभाषक संघ के पुस्तकालय में पुस्तक क्रय करने के लिए रुपए पाँच लाख की अनुदान राशि स्वीकृत करने की मंजूरी दी। मंत्रि-परिषद ने रीवा जिले की गुढ़ तहसील में विश्व की सबसे 750 मेगावाट क्षमता की सौर परियोजना स्थापित करने की निविदा 8 फरवरी को खोले जाने एवं 9 फरवरी 2017 को नीलामी की कार्यवाही संपादित करने को मंजूरी दी।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraj singh

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में प्रत्येक गरीब परिवार को आवासीय भूमि का पट्टा दिया जायेगा और राज्य शासन की योजना में उनके लिये मकान का निर्माण भी करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान रीवा जिले के ग्राम ओझापूर्वा में जन-समुदाय को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद श्रीमठ बाघम्बरी गद्दी बड़े हनुमान त्रिवेणी बाँध प्रयाग इलाहाबाद के अध्यक्ष महन्त नरेन्द्र गिरि श्री महाराज और मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह मौजूद थीं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश शासन के आनन्दम विभाग की नीति के अनुसार एक अनुपम उदाहरण है। गुरू महन्त नरेन्द्र गिरि जी महाराज ने अपने निर्धन शिष्य शिवेक मिश्रा को एक शानदार मकान का निर्माण कर प्रदान किया है। उन्होंने कहा मध्यप्रदेश सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक व्यक्ति सुख, शांति, समृद्धि और आनन्द के साथ जीवन जियें। मन को आनन्द धन और पद से नहीं मिलता है, जिसके पास कुछ नहीं है उसे सम्बल, सहयोग देने उसके सुख के लिये सभी प्रयास करने में ही आनन्द है। मध्यप्रदेश सरकार ने भी आनन्द विभाग का गठन कर इसी दिशा में प्रयास शुरू किये हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने महन्त नरेन्द्र गिरि जी महाराज को आनन्दम विभाग का प्रमाण-पत्र ससम्मान प्रदान करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश शासन उनका सम्मान और आदर कर रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि छात्र-छात्राओं को प्राथमिक, माध्यमिक, उच्चतर और उच्च शिक्षा पाने में आने वाली हर बाधा को राज्य सरकार ने दूर किया है। अब किसी भी गरीब परिवार के छात्र को उच्च शिक्षा पाने में फीस की चिन्ता नहीं करनी पड़ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रत्येक युवा के लिये रोजगार की चिन्ता की है। उन्होंने कहा कि अगले एक वर्ष में साढ़े सात लाख युवाओं को स्व-रोजगार में स्थापित करने का लक्ष्य है। राज्य सरकार युवाओं को इसके लिये ऋण प्रदान करायेगी तथा ऋण की सुगमतापूर्वक वापसी की जिम्मेदारी भी राज्य सरकार लेगी। मुख्यमंत्री ने गाँव की कक्षा 8वीं तक की शाला का कक्षा 10वीं तक उन्नयन करने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में एक स्वास्थ्य केन्द्र प्रारम्भ होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले में अनेक जगह स्वास्थ्य शिविर लगाये जा रहे हैं ताकि हर पीड़ित व्यक्ति का समुचित इलाज हो सके। गम्भीर बीमारियों के इलाज के लिये भी मध्यप्रदेश सरकार मदद देगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी संत-महात्मा और जन-समुदाय का आव्हान किया कि वे नर्मदा सेवा यात्रा में शामिल हों, ताकि नर्मदा नदी के साथ सभी नदियों के जल की स्वच्छता और भरपूर जल को कायम रखा जा सके। महन्त नरेन्द्र गिरि जी महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उज्जैन में सिंहस्थ के दौरान अति उत्तम इंतजाम सुनिश्चित करवाये थे। महंत जी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रत्येक संत-महात्मा और हर व्यक्ति के हृदय में सदैव निवास करेंगे। उन्होंने आज एक निर्धन व्यक्ति के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होकर प्रत्येक गरीब परिवार के मान को बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने महंत जी को आनन्दम विभाग की ओर से प्रशस्ति-पत्र, स्मृति-चिन्ह और रामायण की प्रति भेंट स्वरूप दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री का अभिनन्दन भी किया गया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

राज्य संग्रहालय

 भोपाल में श्यामला हिल्स स्थित राज्य संग्रहालय में प्रदर्शित ऐतिहासिक दुर्लभ कलाकृतियों को देखने के लिए आम-जन के साथ-साथ नव-नियुक्त प्रशासनिक अधिकारियों का आकर्षण बढ़ा है। इसी क्रम में हालही में राज्य प्रशासनिक सेवा में नवनियुक्त 115 डिप्टी कलेक्टर एवं अन्य अधिकारी, राज्य संग्रहालय में प्रदेश की पुरातत्वीय धरोहर से रू-ब-रू हुए। अधिकारियों ने राज्य संग्रहालय में स्थापित 17 कला वीथिकाओं में प्रदर्शित प्रागैतिहासिक एवं जीवाश्म, विभिन्न स्थानों से प्राप्त उत्खनित सामग्री, पाषाण एवं धातु प्रतिमाएँ, रियासतकालीन अभिलेख, नवाब कालीन कलाकृतियाँ, स्वाधीनता संग्राम के अभिलेख, पांडुलिपियाँ, लघुरंग चित्रों, मुद्राओं एवं अस्त्र-शस्त्र सामग्री को देखा। इन अधिकारियों ने बेसनगर, मंदसौर, महेश्वर, एरण, पिपल्यालोरका, दंगवाड़ा आदि स्थानों से प्राप्त उत्खनन सामग्री में विशेष रूचि ली| विभिन्न शासनकाल में निर्मित शिव, उमा-महेश्वर, लकुलीश, विष्णु-सरस्वती, जैन तीर्थंकर की प्रतिमाओं में शिल्पी के हुनर को सराहा। संग्रहालय में प्रदर्शित प्राचीन काल में प्रचलित मुद्राओं से विभिन्न राज्यवंशों के शासन काल की जानकारी प्राप्त होती हैं| वस्त्र वीथी में प्रदर्शित नवाब शाहजहाँ बेगम के कपड़े, कसीदाकारी से बना बेगम का चित्र तथा वृद्ध आदमी देखकर अभिभूत हुए| अधिकारियों ने रामायण, महाभारत, कृष्ण लीला के लघुचित्र, जो राजपूत, मुगल, मालवा, मराठा एवं कांगड़ा शैली के हैं, में भी रूचि दिखाई।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

कैथोलिक बिशप सम्मेलन

कैथोलिक बिशप सम्मेलन में मुख्यमंत्री चौहान मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि स्नेह और प्रेम मानवता के मूल हैं। एक दूसरे को सुखी बनाने का प्रयास करते हुए, प्रेम का साम्राज्य कायम करें। श्री चौहान यहाँ कैथौलिक बिशप सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आनंद की अनुभूति जीवन का आधार है। धन-दौलत, पद-प्रतिष्ठा आनंद के आधार नहीं है। दूसरे का दु:ख दूर कर, प्यासे को पानी पिलाकर और निरक्षर को साक्षर बनाकर आनंद मिलता है। इसलिये राज्य सरकार ने आनंदम कार्यक्रम शुरू किया है। आवश्यकता से अधिक जो वस्तुएँ हैं, उन्हें वहाँ रखा जा सकता है। जरूरतमंद उसे वहाँ से प्राप्त कर लेते हैं। इससे दान देने और जरूरत पूरी होने का पारस्परिक आनंद मिलता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार का क्षेत्र चेतना के विस्तार पर आधारित है। भारतीय संस्कृति में समस्त प्राणियों को एक परिवार माना गया है। नदियाँ, पर्वत भी हमारा परिवार है। नदियाँ रहेंगी, तो संस्कृति रहेगी। इसी भाव से नर्मदा नदी संरक्षण का जन अभियान प्रदेश में संचालित है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की धरती पर पैदा होने वाले प्रत्येक व्यक्ति को भूमि-स्वामी कानून बनाया जा रहा है। धन के अभाव में प्रतिभा की प्रगति रूके नहीं, इसके लिए प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश पाने वाले मेधावी विद्यार्थियों की फीस राज्य सरकार भरवायेगी, ऐसी योजना बनाई है। गरीबों को एक रूपये किलो गेहूँ, चावल और नमक भी उपलब्ध करवाया गया है। आर्क बिशप मुम्बई, श्री ओसवाल्ड ग्रेसियस ने सम्मेलन की रूपरेखा बताई। 29वें सम्मेलन में 130 बिशप शामिल हुए हैं। सम्मेलन में परिवारों में आनंद का विस्तार पर चिंतन किया जा रहा है। यह चिंतन कैथोलिक परिवारों के साथ ही संपूर्ण समाज की उन्नति में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश देश का शांतिपूर्ण प्रदेश बना है। प्रदेश में बहुत विकास हुआ है। उन्होंने प्रदेश के तेजी से शांति और विकास पथ पर अग्रसर होने की शुभकामनाएँ दी। भोपाल के आर्क बिशप श्री लियो कार्नेलियो ने स्वागत उदबोधन दिया। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा मानव सेवा धर्म के बखूबी पालन करने की सराहना की। गरीब कल्याण की विभिन्न योजनाओं का सफलता संचालन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि वे नर्मदा नदी संरक्षण के लिए शुरू की गई यात्रा में शामिल हुए थे। यात्रा के स्वरूप और सरोकारों से वे अत्यधिक प्रभावित हुए हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भोपाल आर्कडियोसिस की कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री का शॉल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। सेंट जोसफ कान्वेंट की छात्राओं ने प्रार्थना नृत्य की प्रस्तुति दी।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

नर्मदा सेवा यात्रा

माँ नर्मदा की आरती से की दाम्पत्य जीवन की शुरूआत 'नमामि देवि नर्मदे'-सेवा यात्रा को आज खण्डवा जिले में नये यात्री मिले। मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान की उपस्थिति में निकाली जा रही नर्मदा सेवा यात्रा में आज जिले के हनुवंतिया क्षेत्र के 20 नव-दम्पत्ति भी शामिल हुए। उन्होंने अपने नव-दाम्पत्य जीवन की शुरूआत मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ माँ नर्मदा की आरती कर की।  उल्लेखनीय है कि नर्मदा सेवा यात्रा आज हनुवंतिया में पहुँची। यहाँ पड़ोस के मूंदी क्षेत्र में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 20 दम्पत्तियों की शादी हुई। नव दम्पत्तियों ने संकल्प लिया कि वे नर्मदा नदी के संरक्षण के लिये नर्मदा सेवा यात्रा में शामिल होंगे और अपने दाम्पत्य की शुरूआत माँ नर्मदा की आरती से करेंगे। नवदम्पत्ति ग्राम पूर्णी से निकाली गयी सेवा यात्रा में शामिल हुए और यात्रा के साथ चलकर 2 किलोमीटर दूर हनुवंतिया पहुँचे। यहाँ उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ  माँ नर्मदा की आरती की। नव-दम्पत्तियों की माने तो यह उनके लिये सौभाग्य का क्षण था, जब वे माँ नर्मदा की गोद से अपने नये जीवन की शुरूआत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नव-दम्पत्तियों को आशीर्वाद दिया और उन्हें सुखमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर श्रीमती साधना सिंह सहित मंत्री-मण्डल के सदस्य तथा हजारों धर्मालु भी मौजूद थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

sindhiya

मध्यप्रदेश की उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के बेटे अक्षय राजे आज कर्नाटक के संदुर राजघराने के दामाद बनने जा रहे हैं। उनकी रॉयल वैडिंग संदुर की राजकुमारी कृतिका घोरपड़े से हो रही है। यह शाही शादी बेंगलुरु के ताज होटल में रखी गई है। लंदन में पढ़ी कृतिका की मां बड़ोदरा राजघराने से जुड़ी हुई हैं। ग्वालियर के सिंधिया राजपरिवार की बेटी यशोधरा राजे के बड़े बेटे अक्षय राजे की शादी संदुर राजघराने की प्रिसेंज कृतिका से हो रही है। बेंगलरू के होटल ताज में होने वाली इस रॉयल वैडिंग का न्यौता शहर के चुनिंदा लोगों को ही है।  कृतिका के पिता कार्तिकेय घोरपड़े संदूर के राजा  हैं और उनकी पत्नी अंबिका राजे बड़ोदरा के गायकवाड़ राजवंश से जुड़ी हुई हैं। पूरी तरह अरेंज मैरिज और परिजनों ने की है तय गौरतलब है कि बड़ोदरा के महाराज संग्राम सिंह की बेटी श्रीमती प्रियदर्शिनी सिंधिया अक्षय के ममेरे भाई और पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पत्नी हैं। अक्षय अपनी नानी राजमाता विजयाराजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर श्रृद्धांजलि देने ग्वालियर भी आए थे। सिंधिया राजवंश से जुड़े लोगों का कहना है कि अक्षय और कृतिका की यह मैरिज पूरी तरह अरेंज है और दोनों के परिजनों ने तय की है। लंदन के रॉयल कॉलेज से ग्रेजुएट हैं कृतिका 28 साल की कृतिका प्रिंस कार्तिकेय की बड़ी बेटी हैं और लंदन के रॉयल होलोवे कॉलेज की ग्रेजुएट हैं। वहीं अक्षय एमटीवी न्यूयार्क में प्रोड्यूसर हैं। अमेरिका के लुसियाना में रहते हैं अक्षय राजे गौरतलब है कि यशोधरा राजे ने राजपरिवार के बाहर कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ. सिद्धार्थ भंसाली से शादी की थी। उनके तीन संतानें, अक्षय राजे, अभिषेक राजे और त्रिशला राजे हैं। यह तीनों ही अमेरिका के लुसियाना में रहते हैं। इस रिश्ते के बाद बहनें बनीं देवरानी-जेठानी इस शाही शादी के बाद मामा-बुआ के बेटे ज्योतिरादित्य सिंधिया और अक्षय राजे अब साढू भी बन जाएंगे। वहीं ममेरी-फुफेरी बहनें श्रीमती प्रियदर्शिनी राजे और कृतिका घोरपड़े अब देवरानी और जेठानी के रिश्ते से भी जुड़ जाएंगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

कॉलेज से लड़कियां सप्लाई की जांच

भोपाल के बीएसएसएस कॉलेज से लड़कियों की सप्लाई को लेकर आई शिकायत को लेकर भोपाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस कॉलेज प्रबंधन से जवाब तलब करेगी और कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं से गोपनीय रूप से पूछताछ करेगी।  सूत्रों की माने तो कॉलेज प्रबंधन आज पुलिस के सामने अपना पक्ष रखेगा। साथ ही पुलिस भी कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज मांगेगी। गौरतलब है कि पुलिस कंट्रोल रूम में मंगलवार दोपहर राष्ट्रीय  महिला आयोग की सदस्य सुषमा साहू की जनसुनवाई में एक पत्र सामने आया था। जिसमें लिखा था कि बीएसएसएस कॉलेज से लड़कियों को सप्लाई किया जा रहा है। इस पर आयोग की सदस्य ने टीआई ललित डांगुर को फटकार लगाते हुए जांच करने के आदेश दिए थे। वहीं बागसेवनिया टीआई ललित डांगुर बीएसएसएस कॉलेज के नाम से आए लेटर को फर्जी मान रहे हैं। राष्ट्रीय  महिला आयोग की सदस्य सुषमा साहू ने एक सप्ताह में रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 मुरैना जिले के कैलारस एवं सबलगढ़ तहसील

केन्द्रीय मंत्री तोमर के प्रयास रंग लाए  मध्यप्रदेश मंत्री परिषद ने  भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा मुरैना जिले के कैलारस एवं सबलगढ़ तहसील के अंतर्गत राष्ट्रीय महत्व की रक्षा परियोजना स्थापित करने के लिए एक लाख रुपये भू-भाटक पर 334.584 हैक्टेयर राजस्व भूमि आवंटित करने की मंजूरी प्रदान कर दी। केन्द्रीय पंचायतीराज, ग्रामीण विकास, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री  नरेन्द्र सिंह तोमर के विशेष प्रयासों से यह परियोजना मंजूर हुई है। इस परियोजना पर लगभग 1500 करोड़ रूपए का व्यय प्रस्तावित है।  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान की सहमति से केन्द्रीय मंत्री तोमर ने इस परियोजना की स्वीकृति के लिये महती प्रयास किए हैं। भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित परियोजना को चंबल अंचल में स्थापित कराने के लिये श्री तोमर ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री से सतत संपर्क बनाए रखा। उन्होंने मुख्यमंत्री से चर्चा कर इस परियोजना के लिये जमीन मुहैया कराने के लिये शिद्दत के साथ प्रयास किए। भोपाल यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान और केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर ने इस परियोजना के बारे में प्रधानमंत्री को भी जानकारी दी थी। प्रधानमंत्री ने चंबल क्षेत्र में इस परियोजना की स्थापना की सराहना की है।  मुरैना जिले के अंतर्गत भौगोलिक सुरक्षा, रणनीतिक एवं तकनीकी दृष्टि से माकूल कुल 969.735 हैक्टेयर जमीन रक्षा परियोजना के लिये चयनित की गई है. बैठक में 334.584 हैक्टेयर राजस्व भूमि नि:शुल्क सौंपने की स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा 34.745 हैक्टेयर निजी भूमि का भी अधिग्रहण कर लिया गया है। शेष 600.406 हैक्टेयर वन भूमि है। मुरैना जिला प्रशासन द्वारा इसके समतुल्य शासकीय राजस्व भूमि वन विभाग को हस्तांतरित की जा चुकी है। साथ ही वन भूमि के व्यपवर्तन का प्रस्ताव राज्य सरकार की सहमति से केन्द्र सरकार के पर्यावरण एवं वन मंत्रालय को भेजा जा चुका है। वहाँ वर्तमान में उक्त सहमति की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है।  केन्द्रीय मंत्री  नरेन्द्र सिंह तोमर के प्रयासों से मात्र पाँच माह के भीतर इतने बडे भू भाग का अधिग्रहण पूर्ण होने जा रहा है। चंबल क्षेत्र में इस रक्षा परियोजना की स्थापना से विकास के नये द्वार खुलेंगे।  प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस रक्षा परियोजना की लागत लगभग 1500 करोड़ रूपए अनुमानित है। इसके लिये डीआरडीओ द्वारा वर्तमान में कुल 1200 करोड़ रूपए के वित्तीय प्रावधान का प्रमाण-पत्र प्रस्तुत किया है। इस रक्षा परियोजना की स्थापना में केन्द्र सरकार के निवेश से स्थानीय अधोसंरचना का विकास एवं उन्नयन होगा। जिससे स्थानीय जनता भी लाभान्वित होगी। रक्षा परियोजना के लिये वन भूमि, व्यपवर्तन प्रस्ताव में उल्लेख अनुसार इसका निर्माण मुख्यत: रक्षा विशेषज्ञों एवं डीआरडीओ के अधिकारियों द्वारा विशेष सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार कराया जायेगा।  यह होगा फायदा इस परियोजना के निर्माण से अप्रत्यक्ष रूप से स्थानीय लोगों को 15 लाख मानव दिवस के बराबर रोजगार मिलना संभावित है। इस रक्षा परियोजना की स्थापना लागत में से लगभग 500 करोड़ रूपए का अप्रत्यक्ष निवेश स्थानीय अधोसंरचना विकास में व्यय होने का अनुमान है। राज्य मार्ग क्रं.02 एवं राष्ट्रीय राजमार्ग क्रं.03 तक पहुँच मार्गों का निर्माण एवं उन्नयन और नहर के किनारे मार्ग एवं पुल बनाये जायेंगे। इससे अंतर्राज्यीय आवागमन सुगम होगा। जल प्रबंधन के लिये क्वारी नदी पर स्टॉप डेम बनेंगे। इससे लोगों को सिंचाई एवं निस्तार के लिये पानी उपलब्ध होगा। इसी तरह इस अंचल में विद्युत लाईनों का जाल भी बिछेगा। वन घनत्व में बढ़ोत्तरी इस परियोजना का महत्वपूर्ण पहलू है। परियोजना स्थल के बफर जोन में वृहद स्तर पर पौधरोपण इस परियोजना का अभिन्न अंग है।  केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने मध्यप्रदेश मंत्री परिषद के इस निर्णय पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है कि यह ग्वालियर एवं चंबल संभाग के लिए बड़ी उपलब्धि है.इस निर्णय से क्षेत्र में बड़े सैनिक स्कूल की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हो गया है. उन्होंने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह की सराहना करते हुए उनका आभार माना है। 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

नर्मदा एक्सप्रेस-वे और चम्बल एक्सप्रेस-वे

मध्यप्रदेश में दो एक्सप्रेस-वे नर्मदा एक्सप्रेस-वे और चम्बल एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जायेगा। नर्मदा नदी के समानान्तर अमरकंटक से गुजरात की सीमा तक लगभग 1300 किलोमीटर लम्बाई के नर्मदा एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जायेगा। चम्बल नदी के समानान्तर श्योपुर जिले के वीरपुर से अटेर तक बीहड़ों से होते हुए लगभग 185 किलोमीटर लम्बाई के एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जायेगा। इस संबंध में आज यहाँ राष्ट्रीय राजमार्गों की समीक्षा बैठक में केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी ने सैद्धांतिक सहमति दी। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ये दोनों एक्सप्रेस-वे मध्यप्रदेश के विकास के लिये महत्वपूर्ण सौगात होंगे। केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने कहा कि इन दोनों एक्सप्रेस-वे के लिये भूमि राज्य सरकार उपलब्ध करायेगी तथा इनका निर्माण केन्द्रीय सड़क परिवहन विभाग करवायेगा। इन एक्सप्रेस-वे के समीप नये लॉजिस्टिक पार्क और टाउनशिप कहाँ विकसित हो सकते हैं, इसकी भी योजना बनायें। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित 2021 किलोमीटर लम्बाई के सात मार्गों को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने पर भी सहमति दी। इन मार्गों में चापड़ा से नेवरी-देवास-उज्जैन-बड़नगर- बदनावर-पेटलावद-थांदला होते हुए गुजरात सीमा तक, छिंदवाड़ा से परासिया-मटकुली- पिपरिया-बरेली-सिलवानी-गैरतगंज-बेगमगंज-राहतगढ़-खुरई से खिमलासा तक, सागर-गढ़ाकोटा-दमोह-कटनी-ब्यौहारी-मझोली से बरगवां तक, जबलपुर-जबेरा-नोहटा-दमोह-हटा-सिमरिया-अमानगंज-पन्ना-अजयगढ़ से कालिंजर तक, कुक्षी-बाघ-सरदारपुर-बदनावर-बड़नगर-इंगोरिया-उन्हेल-नागदा-जावरा तक, चाबी- शाहपुरा-उमरिया-ताला-जयसिंग नगर से छत्तीसगढ़ सीमा तक, डबरा-भितरवार- नरवर-सतनवाड़ा-शिवपुरी-गोरस तक शामिल हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर जितने भी रेल्वे ओव्हर ब्रिज की आवश्यकता है, उनके प्रस्ताव सेतु भारतम कार्यक्रम के तहत तैयार करवाये जाये। इन राष्ट्रीय राजमार्गों पर अत्याधुनिक यातायात सिग्नल व्यवस्था बनायी जाये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नये एक्सप्रेस-वे की सहमति के लिये मंत्री श्री गडकरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश में तेजी से राष्ट्रीय राजमार्गों के काम हो रहे हैं। प्रदेश में उनके विजन के अनुसार आधुनिक तकनीकी का उपयोग कर निर्माण किये जायेंगे। उक्त दोनों एक्सप्रेस-वे प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिये महत्वपूर्ण सिद्ध होंगे। बैठक में पूर्व में घोषित राष्ट्रीय राजमार्गों में से लगभग 2611 किलोमीटर में से 900 किलोमीटर के मजबूतीकरण के लिये करीब 493 करोड़ रूपये की स्वीकृति भी दी गयी। छतरपुर में 14 किलोमीटर के बायपास निर्माण को राष्ट्रीय राजमार्गों के अधीन सम्मिलित करने की स्वीकृति दी गई। बताया गया कि मध्यप्रदेश में पूर्व में राष्ट्रीय राजमार्गों की कुल लम्बाई 5195 किलोमीटर थी, अब 2611 किलोमीटर नये राष्ट्रीय राजमार्गों की अधिसूचना तथा 2383 किलोमीटर की सैद्धांतिक स्वीकृति मिलने से प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों की कुल लम्बाई 10 हजार 189 किलो मीटर हो गयी है। बैठक में लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह, वाणिज्य-उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, मुख्य सचिव श्री बी.पी.सिंह सहित केन्द्रीय परिवहन विभाग तथा राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मिल बाँचे म.प्र.

मुख्यमंत्री  चौहान ने वीडियो कान्फ्रेंस में दिए निर्देश  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कड़े स्पष्ट में कहा है कि अवैध उत्खनन और परिवहन के मामलों में कठोरतम कार्रवाई करें। उन्होंने विगत दिनों अवैध गतिविधियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने वाले जिला अधिकारियों को बधाई दी और अन्य जिलों को आगाह किया कि वे भी पूरी ताकत से अवैध उत्खनन और परिवहन के विरूद्ध कड़ी और निर्णायक कार्रवाई करें। माफिया पनपने नहीं पायें। श्री चौहान आज यहाँ मंत्रालय में वीडियो कान्फ्रेंस में प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों से चर्चा कर रहे थे। बैठक में मिल बाँचे मध्यप्रदेश और नर्मदा सेवा यात्रा की भी समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह और मंत्रि-परिषद के सदस्य उपस्थित थे। टास्कफोर्स सुनियोजित कार्रवाई करें मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अवैध उत्खनन और परिवहन की रोकथाम के लिए हर जिले में माईनिंग टास्क फोर्स गठित है। फोर्स द्वारा सुनियोजित रणनीति बनाकर विधि-सम्मत कठोरतम कार्रवाई हर स्तर पर की जाये। अवैध उत्खनन एवं परिवहन में लिप्त वाहनों को राजसात किया जाये। उन्होंने कहा कि माइनिंग विकास कार्यों के लिए वित्तीय संसाधन और रोजगार का स्त्रोत है। इसलिये यह भी जरूरी है कि वैध उत्खनन और परिवहन कार्य में बाधा भी नहीं आये। वैधानिक उत्खनन करने वाले परेशान नहीं हो। उन्होंने प्रदेश में गुंडा विरोधी अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। विद्यालयवार पंजीयन कार्य 10 फरवरी तक पूर्ण हों मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शिक्षा के लोक व्यापीकरण प्रयासों को जन-आंदोलन बनाने की जरूरत बताई है। उन्होंने कहा कि आठवीं तक के छात्र-छात्राओं के भाषाज्ञान को बेहतर बनाने के लिए मिल बाँचे म.प्र. कार्यक्रम 18 फरवरी को किया जा रहा है। इस दिन प्रदेश के सभी एक लाख 18 हजार विद्यालयों में समाज के सभी वर्गों के प्रतिनिधि जायें। उन्होंने विद्यालयवार व्यक्तियों का पंजीयन कार्य 10 फरवरी तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। पंजीयन कार्य 95 प्रतिशत पूर्ण करने पर मंडला जिले को बधाई दी। उन्होंने प्रदेश अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों को कार्यक्रम में शामिल होने के निर्देश दिये। नर्मदा जयंती का प्रभावी आयोजन हो मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नर्मदा जयंती, नमामि देवी नर्मदे यात्रा के संकल्प पालन की परीक्षा है। जयंती के आयोजन नदी संरक्षण और प्रदूषणमुक्त बनाने का प्रभावी माध्यम बने। नर्मदा महिमा, संरक्षण, बेटी बचाओ, वृक्षारोपण और नशामुक्ति पर भजन, निबंध, भाषण और चित्रकला प्रतियोगिताओं का नर्मदा तट पर आयोजन किया जाये। भजन प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली मंडली को 50, द्वितीय को 30 और तृतीय को 20 हजार रूपये के पुरस्कार दिये जायें। भाषण, निबंध, चित्रकला आदि प्रतियोगिता के प्रथम को 5, द्वितीय को 3 और तृतीय को 2 हजार रूपए के पुरस्कार दिये जायेंगे। उन्होंने नर्मदा नदी से लाभान्वित होने वाले जिलों को भी उप यात्राएँ निकलवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जयंती के आयोजनों में स्वच्छता और प्रदूषणरहित व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जाये। पूजन सामग्री कुंड में विसर्जित की जाये। आवश्यकता अनुसार कुंड बन जाये। पूजन सामग्री में प्रदूषण करने वाली वस्तुएँ शामिल नहीं हो। घाट स्वच्छ रहें। प्लास्टिक के दियों का उपयोग नहीं होना चाहिये। कचरा पेटी और शौचालयों की समुचित व्यवस्था हो। उन्होंने यात्रा के संकल्पों के सतत् अनुपालन के निर्देश दिए।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

राज्य भूमि सुधार आयोग

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान को आज राज्य भूमि सुधार आयोग द्वारा अपना प्रथम प्रतिवेदन सौंपा गया। इसके लिये श्री चौहान ने आयोग को बधाई दी। यह प्रतिवेदन राज्य में भूदान भूमियों और भूदानधारकों की स्थिति एवं भविष्य की दिशा से संबंधित है। इस मौके पर मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह तथा आयोग के अध्यक्ष श्री आई.एस. दाणी उपस्थित थे। बताया गया कि आयोग द्वारा भूदान से संबंधित विभिन्न विधियों का अध्ययन किया गया है। साथ ही क्षेत्रीय भ्रमण कर राजस्व अधिकारियों, जन-प्रतिनिधियों और अभिभाषकों से चर्चा कर जानकारी एकत्रित की गई है। बताया गया कि आचार्य-विनोबा भावे द्वारा वर्ष 1951 में शुरू किए गए भूदान आंदोलन से प्रेरित होकर अनेक बड़े भू-धारियों ने स्वेच्छा से अपनी कृषि भूमि दान में दी। प्रदेश में भूदान के माध्यम से लगभग 31 हजार 500 हेक्टेयर भूमि प्राप्त हुई। इसमें से लगभग 21 हजार 300 हेक्टेयर भूमि का वितरण 15 हजार भूमिहीनों को किया गया। आयोग द्वारा भूदान से संबंधित डाटाबेस संधारित करने तथा भूदान की अवितरित भूमियों का उपयोग सुनिश्चित करने एवं भू-धारकों से संबंधित कई अनुशंसाएँ की गई। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आयोग द्वारा सुझाये गये विषयों के संबंध में जरूरी कदम उठाये जायेंगे। प्रतिवेदन प्रस्तुति के दौरान प्रमुख सचिव श्री अशोक वर्णवाल, प्रमुख सचिव राजस्व श्री अरूण पाण्डे तथा आयोग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा प्रदेश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की शासकीय एवं निजी भूमियों के प्रबंधन से संबंधित बिन्दुओं की समग्र समीक्षा कर राज्य शासन को अनुशंसाएँ प्रस्तुत करने के लिए राज्य भूमि सुधार आयोग का गठन किया गया है।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

harda

मुख्यमंत्री चौहान हरदा जिले के करनपुरा में यात्रा में हुए शामिल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बेटियों के साथ दुराचार करने वालों दुराचारियों को जीने का हक नहीं है। उनके लिये सख्त से सख्त सजा का प्रावधान किया जाना चाहिए। नर्मदा के बेक-वाटर से हरदा जिले के सभी खेतों को पूरी तरह सिंचित किया जाएगा। नशामुक्ति के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान हरदा जिले के करनपुरा में 'नमामि देवि नर्मदा'-सेवा यात्रा के जन-संवाद को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि माँ नर्मदा ने मध्यप्रदेश को सब कुछ दिया है। नर्मदा के जल से प्रदेश के 30 प्रतिशत हिस्से में सिंचाई हो रही है। अमरकंटक, डिण्डोरी, जबलपुर, भोपाल, ओंकारेश्वर,हरदा और इंदौर सहित शहरों को पीने का पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है। नर्मदा प्रदूषित न हो, इसके लिए ट्रीटमेंट प्लांट शीघ्र लगवाये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि नर्मदा नदी के घाटों पर पूजन-कुण्ड, मुक्तिधाम और महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम बनाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि शौचालय विहीन परिवारों को शौचालय निर्माण के लिए राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। श्री चौहान ने कहा कि नर्मदा नदी के उत्तरी एवं दक्षिण तटों के पाँच किलो मीटर के दायरे में आने वाले ग्राम एवं कस्बों में शराब की दुकानें नहीं रहेंगी। उन्होंने कहा कि नर्मदा किनारों की कृषि भूमि पर फलदार पौधे लगाने के लिए 20 हजार रूपये प्रति हेक्टेयर तीन वर्ष तक अनुदान तथा वृक्षारोपण की लागत में 40 प्रतिशत तक की सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि माँ नर्मदा में गंदगी रोकने के लिए सभी को यह प्रण करना होगा कि हम खुले में शौच न करें और न करने दें। प्रदेश की जो पंचायतें खुले में शौचमुक्त हो गई है उन्हें विकास के लिए अधिक राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने जनता का आव्हान किया कि नर्मदा नदी के शुद्धिकरण और पर्यावरण की रक्षा के लिए संकल्प लें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नर्मदा नदी में शहरों के सीवेज का गंदा पानी नहीं जाने देंगे। इसके लिए जिलों में ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जा रहे हैं। इस पानी का उपयोग खेतों की सिंचाई में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक की थेलियों को 01 मई से प्रतिबंधित कर दिया जायेगा। आदिवासी अनुसूचित, जाति के साथ ही अब सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं को भी स्कॉलरशिप दी जाएगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नर्मदा कलश ध्वज, कन्याओं का पूजन एवं संतों का सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया। करनपुरा से यात्रा सोनतलाई, पांचाकलाई, बाबर एवं बम्हन गाँव होते हुए धनवाड़ा पहुँचेगी और यहाँ से 31 जनवरी को खंडवा जिले में प्रवेश करेगी। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया, पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष श्री तपन भौमिक, हरदा नगर पालिका के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र जैन एवं पूर्व विधायक कमल पटेल उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

mantralay

    कैबिनेट की सोमवार को हुई बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिसमें रीवा, इंदौर और जबलपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की सीटें बढ़ाने पर निर्णय लिया गया। 3 फरवरी को हनुवंतिया में कैबिनेट की अनौपचारिक बैठक होगी। शिवपुरी और छिंदवाड़ा में मेडिकल कॉलेज भवन के लिए राशि मंजूर की गई है। रक्षा अनुसंधान संस्थान के लिए मुरैना में 334 हेक्टेयर सरकारी जमीन सरकार एक लाख रुपए में देगी। 2250 करोड़ रुपए का कर्ज मुख्य जिला सड़क के लिए न्यू डेवलपमेंट बैंक से लिया जाएगा। जिसमें 1500 किमी की 57 सड़कें बनेगी। बैठक में राज्य निर्वाचन आयोग के लिए 76 कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद मंजूर किए गए हैं। कैबिनेट की बैठक के बाद हुई वीडिया कांफ्रेंसिंग (वीसी) में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अवैध उत्खनन रोकें, चाहे वह कोई भी हो। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि वैध खनन वाले परेशान न हो इस बात का भी ध्यान रखा जाए। वीसी में आईजी, कमिश्नर और कलेक्टर मौजूद थे। सीहोर और छतरपुर में कार्रवाई की प्रशंसा की गई है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

republic day 2017

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नागरिकों से विकसित समाज गढ़ने और  नई पीढ़ी को  भयमुक्‍त, निष्‍पक्ष और कानूनप्रिय वातावरण देने के लिए  शत-प्रतिशत योगदान देने का आव्हान किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश लगातार प्रगति पथ पर अग्रसर रहते हुए विकसित राज्‍यों की श्रेणी में आने की कगार पर है। गणतंत्र दिवस पर अपने सन्देश में उन्होंने नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएँ दी।   मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गण और तंत्र के रिश्तों को मज़बूत बनाने में सफल रही है। संवैधानिक संस्थाएँ मज़बूत हुई है। पिछले 5 वर्षों में प्रदेश के सकल घरेलू उत्पाद में लगातार 10 प्रतिशत से अधिक वृद्धि हुई है।   प्रधानमंत्री द्वारा नोटबंदी के जरिये काले धन, भ्रष्‍टाचार और आतंकवाद के विरूद्ध  मुहिम का जिक्र करते हुए चौहान ने कहा  कि यह तभी प्रभावी होगी जब  काला धन पैदा करने वाले तरीकों पर प्रहार करें। कैशलेस लेन-देन के जरिये काले धन पर नियंत्रण प्रभावी हो पाएगा। उन्होंने नागरिकों का आह्वान किया कि वे काले धन के विरुद्ध इस मुहिम  में अपनी सक्रिय भागीदारी दें।   'नमामि देवी नर्मदे' नर्मदा सेवा यात्रा का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नदी संरक्षण के विश्व के इस सबसे बड़े अभियान ने सर्वधर्म समभाव को हकीकत में बदला है। यात्रा में सभी धर्मों और वर्ग के लोग स्वेच्छा से शामिल होकर माँ नर्मदा की सेवा और पर्यावरण संरक्षण की अलख जगा रहे हैं।   जन-सहभागिता से संचालित इस यात्रा में नर्मदा नदी के दोनों तट पर वृक्षारोपण, सीवेज और पूजन सामग्री नदी में नहीं डालने और पार्थिव शरीर जल-समाधि नहीं देने, नशा नहीं करने तथा बेटी बचाने के लिये संकल्‍प लिया जा रहा है। वृक्षारोपण शासकीय भूमि पर सरकार और निजी भूमि पर किसान करेंगे। किसानों को इसके लिये 3 वर्ष तक 20 हजार रूपये प्रति हेक्‍टेयर प्रतिवर्ष प्रोत्‍साहित करने के लिये दिया जायेगा। नर्मदा तटों पर सीवेज ट्रीटमेंट प्‍लांट लगाने, मुक्तिधाम और विसर्जन कुण्‍ड बनाने, घाटों के सुधार और महिलाओं के लिये चेंजिंग रूम बनवाने की कार्य-योजना बनायी गई है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि 12 जिलों में नर्मदा तट के 5 किलोमीटर की परिधि में 58 देशी-विदेशी शराब दुकानों को बन्द करने का ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। उन्होंने प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे पूरे प्रदेश में शराब पीने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने आगे आएं।   प्रदेश में 14 से 21 जनवरी के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 7500 स्थलों पर आयोजित आनंद उत्सव की चर्चा करते हुए श्री चौहान ने कहा कि शैक्षणिक संस्थाओं में आनंद सभाएँ और शासकीय कार्यालयों में अल्प विराम कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। उन्होंने “आनन्‍दम' कार्यक्रम के संबंध में कहा कि जिन लोगों के पास उनकी जरूरत से ज्‍यादा सामान है वे एक निश्चित स्‍थान पर दान देने का आनंद उठा सकते हैं।   दीनदयाल थाली   मुख्यमंत्री ने कहा कि अप्रैल माह से गरीबों के लिये दीनदयाल थाली की योजना चुनिंदा शहरों से शुरू की जायेगी। निर्धन व्‍यक्तियों को 5 रूपये प्रति थाली के मान से गुणवत्‍ता पूर्ण स्वादिष्ट भोपाल उपलब्ध होगा।   श्री चौहान ने कहा कि हर नागरिक को आवास देने के लिये एक नया कानून लाया जा रहा है जो आवासहीनों के लिए आवास या भूखंड उपलब्ध करवाने में मददगार होगा।  उन्होंने कहा कि आवासहीन नागरिकों को 2018 तक शहरी क्षेत्र में 5 लाख एवं ग्रामीण क्षेत्र में 8 लाख मकान उपलब्ध करवाए जायेंगे।   'मिल-बाँचे मध्य प्रदेश'   मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूलों में शिक्षण स्तर को बेहतर बनाने और नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने के लिये 18 फरवरी को 'मिल-बाँचे मध्य प्रदेश' कार्यक्रम आयोजित होगा। उन्होंने नागरिकों का आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम से जुड़ें और इस दिन शाला में जाकर बच्चों के साथ किताब बाँचे, ज्ञान की बातें करें, आगे बढ़ने की प्रेरणा दें।   मुख्यमंत्री ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं की परीक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों का यदि राष्ट्रीय-स्तर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश होता है तो उनकी पूरी फीस राज्य सरकार भरेगी। ऐसे विद्यार्थी जिनका 85 प्रतिशत से कम अंक होने पर भी राष्ट्रीय-स्तर के शैक्षणिक संस्थानों में चयन होता है तो उन्हें भी शून्‍य ब्‍याज पर फीस की राशि दी जाएगी।    अभी तक एक लाख से अधिक विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन दिये गये हैं। बोर्ड की परीक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले बच्चों को अब लेपटॉप की राशि के स्थान पर लेपटॉप दिए जाएँगे। सभी विश्वविद्यालयों में बैचलर ऑफ वोकेशनल एजुकेशन शुरू किया जायेगा। गरीबों को दो लाख तक फ्री उपचार स्वास्थ्य सुविधाएँ सुलभ करवाने के प्रयासों की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब परिवार के मरीजों को दो लाख रुपये तक के मुफ्त उपचार की सुविधा शासकीय अस्पतालों में उपलब्ध करवाई जायेगी। सभी जिला मुख्यालयों पर एक दिवसीय 'मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सेवा शिविर' अलग-अलग तिथियों में लगाए जाएंगे। इन शिविरों में जाँच कर आगे इलाज की व्‍यवस्‍था की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया वे ऐसे मरीजों की जानकारी मिलने पर उन्‍हें शिविर में लेकर आएं।    मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुर्वेद और होम्योपैथी डॉक्टरों को प्रशिक्षण देकर उन्हें ऐसे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर पदस्थ किया जाएगा, जहाँ डॉक्‍टर का पद रिक्‍त है। उन्होंने कुपोषण दूर करने के प्रयासों को रेखांकित करते हुए कहा कि बच्चों, किशोरियों, गर्भवती और धात्री महिलाओं में खून की कमी को रोकने और उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिये लालिमा योजना लागू की गई। अटल बाल मिशन के जरिये समुदाय को पोषण सुधार की जिम्‍मेदारी सौंपी जा रही है। स्‍नेह सरोकार कार्यक्रम के जरिये जन भागीदारी को प्रोत्‍साहित किया जा रहा है। इन प्रयासों से पिछले 10 साल में गंभीर कुपोषित बच्‍चों का प्रतिशत 12.06 से घटकर 9.2 प्रतिशत हुआ है।   ग्रामीण क्षेत्रों में जलप्रदाय व्यवस्था सुदृढ़ होगी   मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जल प्रदाय व्‍यवस्‍था को और सुदृढ़ करने के लिए एक वर्ष में नल-जल योजनाओं के माध्‍यम से 5,000 बसाहटों में तथा नए हैण्‍डपंप लगाकर 10,000 बसाहटों में पेयजल व्‍यवस्‍था करने का लक्ष्‍य रखा गया है।   प्रधानमंत्री जी के आव्हान पर राज्य सरकार किसानों की आय पाँच वर्षों में दोगुनी करने के रोडमेप पर तेजी से काम कर रही है। इस वर्ष 14 अप्रैल से ग्रामोदय अभियान के साथ कृषि महोत्‍सव भी मनाया जायेगा।   उन्होंने कहा कि राष्‍ट्रीय कृषि बीमा योजना में खरीफ 2015 के लिये प्रदेश के 20 लाख 47 हजार किसानों को 4 हजार 416 करोड़ की फसल बीमा दावा राशि वितरित की गई। देश में इतनी बड़ी बीमा राशि भुगतान का यह अनूठा मामला है। इसके अतिरिक्‍त आपदा राहत के रूप में 4 हजार 835 करोड़ की राहत राशि बाँटी गई है। एक वर्ष में विभिन्‍न मदों में 18 हजार 444 करोड़ की सहायता किसानों को उपलब्‍ध करवाई है।   श्री चौहान ने कहा कि 20 कृषि मण्डी समितियों को राष्ट्रीय कृषि मण्डी से जोड़ा जा चुका है तथा 30 और मंडियों को इस वर्ष जोड़ने की योजना है। दुग्‍ध उत्‍पादन को प्रोत्‍साहित करने के लिये आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना में अब 2 गायों के स्‍थान पर न्‍यूनतम 5 गाएं देने की व्‍यवस्‍था की गई है।   सरकारी स्रोतों से लगभग 40 लाख हेक्टेयर सिंचाई क्षमता विकसित की जा चुकी है जिसे वर्ष 2025 तक 60 लाख हेक्टेयर करने का लक्ष्य है। अब नहरों से पानी ले जाने की बजाय पाईप से दबावयुक्‍त पानी ले जाकर ड्रिप और स्प्रिंकलर से सिंचाई की व्‍यवस्‍था की जा रही है। इससे उतने ही पानी से दो से चार गुना क्षेत्र में सिंचाई हो सकेगी। अनेक राज्‍य मध्‍यप्रदेश की इस पहल का अध्‍ययन कर रहे हैं।   ऊर्जा में आत्म-निर्भरता की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि घरों में 24 घंटे और कृषि पम्पों के लिये 10 घंटे प्रतिदिन बिजली मिल रही है। इस वर्ष से 'मुख्यमंत्री स्थाई कृषि पम्प कनेक्शन योजना' में जून 2019 तक 5 लाख अस्थाई कनेक्शन को स्थाई में बदला जायेगा। इस वर्ष नवकरणीय ऊर्जा की स्थापित क्षमता में 24 प्रतिशत की वृद्धि से प्रदेश देश में प्रथम है। उन्होंने नागरिकों का आह्वान किया कि वे ज्‍यादा से ज्‍यादा LED बल्‍बों का इस्‍तेमाल कर बिजली बचाएं।   सड़कों के विकास में हुई प्रगति को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 5500 किलोमीटर नये राष्ट्रीय राजमार्ग और 3778 किलोमीटर नये राज्य राजमार्ग घोषित किये गये हैं। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना में अब तक लगभग 6 हजार गाँवों को मुख्य मार्ग से जोड़ दिया गया है।    युवा सशक्तिकरण मिशन   मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को   कौशल सम्पन्न बनाने के लिए  युवा सशक्तिकरण मिशन चलाया जाएगा जिसमें  मिशन के तहत हर वर्ष साढ़े सात लाख युवाओं को कौशल विकास से जोड़ा जाएगा। भोपाल में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के कौशल प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना की जा रही है।   महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि  कार्य को  प्राथमिकता से किया गया है। लाड़ली लक्ष्‍मी योजना का लाभ 24 लाख बालिकाओं को मिल चुका है। इस शिक्षा सत्र में कक्षा 6 में प्रवेश लेने वाली लाड़लियों को 2000 रूपये की छात्रवृत्ति ई-पेमेंट से दी जा रही है। संविदा शिक्षक में 50 प्रतिशत और वन विभाग को छोड़कर अन्‍य नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को दिया गया है। पुलिस भर्ती में भी यह आरक्षण किया गया है। लाडो अभियान से अभी तक 82 हजार से ज्यादा बाल विवाह समझाइश से रोके गये हैं। अभियान को प्रधानमंत्री लोक सेवा उत्कृष्टता पुरस्कार और कॉमनवेल्थ अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड मिला है।   स्वच्छ भारत मिशन में प्रदेश की  उपलब्धियों की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2018 तक पूरे प्रदेश को खुले में शौच से मुक्त करने का  लक्ष्य है।  नगरों के सुनियोजित विकास के लिए  प्रतिबद्धता दोहराते हुए उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी योजना में भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर एवं उज्जैन शामिल हुए हैं।   नगरीय क्षेत्रों में नागरिकों को शासकीय योजनाओं का  लाभ देने के लिए चल रहे नगर उदय अभियान का उल्लेख करते हुए उन्होंने नागरिकों से  अभियान में सक्रियता के साथ भाग लेने का आग्रह किया।  औद्योगिक विकास के लिए उठाये गए कदमों की चर्चा कार्य हुए उन्होंने कहा कि 2400 करोड़ की लागत से 15 नये औद्योगिक क्षेत्र विकसित किये जा रहे हैं।   'मध्यप्रदेश इंक्यूबेशन और स्टार्टअप नीति 2016' की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि विभिन्‍न स्‍व–रोजगार योजनाओं में अगले तक साल साढ़े सात लाख युवाओं को लाभ दिया जायेगा।    अनुसूचित जाति और अनुसूचित जन जाति वर्ग के  विकास के लिए संकल्प दोहराते हुए मुखयमंत्री ने कहा कि  इन वर्गों के विकास के लिए 5 वर्षीय सर्वांगीण विकास योजना का कम्‍पोजिट पैकेज तैयार  किया जाएगा । पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए सभी जिलों में छात्रावास शुरू किए गए हैं और लगभग सवा चार लाख विद्यार्थियों को छात्रावास का लाभ मिल रहा है। संत रविदास और कबीर जैसे सर्वधर्म समभाव की प्रेरणा देने वाले संतों के जन्म दिवस पर सामाजिक समरसता लाने के लिये जन-जागरण कार्यक्रम किये जायेंगे। सुदूर वनांचलों में “ दीनदयाल वनांचल सेवा ’’ से वनवासियों के स्वास्थ्य ओर शिक्षा के स्तर में सुधार लाने की पहल की गयी है।   प्रदेश पर्यटकों की पसंदीदा जगह बनता जा रहा है। जल-पर्यटन के क्षेत्र में हनुवंतिया का विशिष्ट स्थान है, जहाँ दूसरे जल-महोत्सव में 5 लाख पर्यटकों का आगमन हुआ। गाँधीसागर, बाणसागर सहित अन्य जल-पर्यटन केन्द्र विकसित किये जा रहे हैं। पर्यटन केबिनेट का गठन किया गया है।   राष्‍ट्र की सुरक्षा में जीवन बलिदान करने वाले  वीर सैनिकों की स्मृति को यादगार बनाने के लिये  अनूठी पहल करते हुए  भोपाल में शौर्य स्‍मारक स्‍थापित किया गया है।  मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना का लाभ पिछले साल एक लाख से ज्यादा वरिष्ठ नागरिकों को मिला है। इस वर्ष से  पटना साहिब, गंगासागर और प्रदेश के तीर्थ स्‍थानों को भी शामिल किया गया है।   सुशासन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथामिकताओं में से है। शीघ्र ही सी.एम.हेल्पलाईन के अंतर्गत एकीकृत शिकायत प्रबंधन व्यवस्था लागू की जा रही है। कर्मचारी कल्याण के लिए उल्लेखनीय कार्यों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि   दैनिक वेतनभोगियों का स्‍थायीकरण किया गया है।   शीघ्र ही कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ प्रदान किया मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बेहतर रखने में सफलता मिली है।  हाल ही में भोपाल के जेल से कैदियों के भागने के बाद जो प्रभावी कार्यवाही की गई उससे न केवल किसी बड़ी अनहोनी को टाला जा सका बल्कि प्रदेश की जनता में सुरक्षा की भावना बढ़ी है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

vishvas sarang

  सहकारिता राज्य मंत्री विश्वास सारंग के नेतृत्व में राष्ट्रीय-ध्वज के रंगों की पोषाक पहनकर 500 से अधिक बाइक-सवारों ने गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले छात्रों और बच्चों में देशभक्ति का जज्बा जगाने के लिए शहर में तिरंगा यात्रा निकाली।इस दौरान स्कूली बच्चों ने रैली में शामिल लोगों पर फूल बरसाए इस यात्रा में सरकारी और निजी स्कूलों के बच्चे शामिल हुए, जिन्होंने मानव-श्रंखला बनाई। राज्य मंत्री सारंग ने बताया कि हमारे देश के राष्ट्रीय त्यौहार 26 जनवरी और 15 अगस्त पूरे देशप्रेम की भावना के साथ मनाया जाना चाहिए। देश की भावी पीढ़ी आजादी के मूल्यों को जाने और उसे बरकरार रखने में अपना योगदान दे, इस दृष्टि से इस तरह के आयोजन महत्वपूर्ण हैं। इस मौके पर नरेला विधानसभा क्षेत्र के 17 वार्ड के प्रत्येक वार्ड से 30 बाइक-सवार तिरंगे रंग की पगड़ी पहनकर यात्रा में शामिल हुए। यात्रा में अनुशासन बनाए रखने के लिए पिछले एक हफ्ते से सभी वार्ड से शामिल होने वाले बाइक-सवार और बच्चों को प्रशिक्षण दिया गया । यात्रा के दौरान मार्ग अवरुद्ध न हो, इसका भी पूरा ध्यान रखा गया ।         यात्रा अन्ना नगर स्थित हेमा चौराहा से शुरु होकर चेतक ब्रिज, कस्तूरबा नगर, गौतम नगर, चारधाम मंदिर, रचना नगर, जनता क्वार्टर, कैलाश नगर, गोविंदपुरा हाट, आचार्य नरेन्द्र देव नगर, ओल्ड सुभाष नगर, अप्सरा चौराहा, अर्जुन नगर, प्रभात चौराहा, मिश्रा चौराहा, नगर निगम मार्केट, परिहार चौराहा, विवेकानंद चौराहा, दुर्गाधाम मंदिर, सोनिया गांधी कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, ऐशबाग फाटक, माली मार्केट, चाणक्यपुरी, तीन खम्बा, संतोषी माता मंदिर, पुष्पा नगर चौराहा, महामाई का बाग, बजरिया चौकी, सौरभ कॉलोनी, सांई मंदिर, अशोका गार्डन थाना, स्वदेश नगर, सुंदर नगर, सेमरा मंदिर, विजय नगर, खुशीपुरा, राजेन्द्र नगर, कृष्णा नगर, द्वारका नगर, छोला मंदिर, नवजीवन कॉलोनी, टिम्बर मार्केट, नगर निगम कॉलोनी, शंकर नगर, उडिय़ा बस्ती, नीलकंठ कॉलोनी, विश्वकर्मा नगर, कपिला नगर, हाउसिंग बोर्ड चौराहा, बारह दुकान, रुसल्ली, नटखट चौक, पीपल चौराहा, करोंद चौराहा, कृषक नगर, वकील कॉलोनी, रतन कॉलोनी, मोतीलाल नगर, अखिलेश्वर मंदिर, श्रीराम ट्रांसपोर्ट, कमलेश नगर, बड़वई, नयापुरा, संजीव नगर, नेवरी, द्वारकाधाम, इलेक्जर गार्डन से होती हुई करोंद चौराहे पर पहुँच कर समाप्त हुई। 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

शहीद भीमा नायक स्मारक का लोकार्पण

  मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान ने बड़वानी जिले के ग्राम धाबा बावड़ी पहुँचकर स्वतंत्रता सेनानी शहीद भीमा नायक के स्मारक का लोकार्पण किया। केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री फग्गनसिंह कुलस्ते, पशुपालन कल्याण मंत्री श्री अंतरसिंह आर्य, सांसद श्री सुभाष पटेल, विधायक श्री दीवानसिंह पटेल भी उनके साथ थे। मुख्यमंत्री ने जनजाति क्षेत्र के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भीमा नायक के क्रांतिकारी जीवन वृत्त को दर्शाने वाले 42 चित्रों के संग्रह को भी देखा। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने घर-घर जाकर बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण करने वाली 103 नर्स बहनों की सराहना की। उनके साथ फोटो खिंचवाई। इन नर्सों ने लगभग 400 पहाड़ियों पर बसी बस्तियों में घर-घर जाकर टीकाकरण का कार्य किया। जिला प्रशासन ने इन नर्सों को 'ग्रीन कमाण्डो'' की उपाधि दी है। इस पर आधारित कैलेण्डर का मुख्यमंत्री ने विमोचन किया। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने लोकार्पण समारोह के दौरान उपस्थित एन.सी.सी., एन.एस.एस., मॉडल स्कूल, नर्मदा कान्वेंट स्कूल, माँ तुझे प्रणाम यात्रा में जाने वाले 300 से अधिक स्वयं सेवक के साथ भी फोटो खिंचवाए। उन्होंने युवाओं को प्रोत्साहित किया कि देश-राज्य-क्षेत्र की आन-बान-शान के लिए वे भी कुछ ऐसा करें, जिससे उनका नाम भी इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज हो सके। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने भीमा नायक स्मारक परिसर में आदिम जाति अनुसंधान एवं विकास संस्थान भोपाल द्वारा लगाई गई ''आदिबिम्ब'' प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। प्रदर्शनी में जनजाति की संस्कृति एवं उनके द्वारा उपयोग किये जाने वाले संसाधनों को प्रस्तुत किया गया था। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने भीमा नायक स्मारक लोकार्पण के दौरान कांता विकलांग ट्रस्ट जाकर उपस्थित 20 से अधिक दिव्यांग बच्चों से भी मुलाकात की।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

जन-जातीय प्रशिक्षण

आदिवासी वर्ग के संविदा शिक्षक के 7000 पद पर भरती के लिये बी.एड. से छूट मिलेगी  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अगले बजट सत्र में आवासहीनों को मकान बनाने के लिये जमीन देने का कानून लाया जायेगा। जन-जातीय वर्ग के बच्चों को शैक्षणिक सुविधा उपलब्ध करवाने के लिये संभागीय मुख्यालयों पर 1000 सीटर तथा जिला मुख्यालय पर 500 सीटर आधुनिक कन्या शिक्षा परिसर खोले जायेंगे। उन्होंने कहा कि 20 हजार आदिवासी युवक-युवती को कौशल उन्नयन के लिये प्रशिक्षण देकर स्व-रोजगार दिया जायेगा। श्री चौहान आज बड़वानी में राज्य-स्तरीय जन-जातीय प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में पशुपालन मंत्री श्री अंतर सिंह आर्य भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गरीबों और आदिवासियों का सर्वांगीण विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि लगभग ढाई लाख आदिवासियों को वनाधिकार पट्टे देकर जमीन का मालिकाना हक दिया गया है। श्री चौहान ने कहा कि जन-जातीय वर्ग में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये भोपाल, इंदौर और जबलपुर में महाविद्यालयीन छात्रावास खोले जायेंगे। प्रतिभाशाली आदिवासी बच्चों को राष्ट्रीय-स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने पर दिल्ली के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों में पढ़ने की नि:शुल्क व्यवस्था की जायेगी और आवास की सुविधा भी उपलब्ध करवायी जायेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में आदिवासी वर्ग के संविदा शिक्षकों के 7000 पद को भरने के लिये बी.एड. की अर्हता में छूट दी गयी है। अब इन पदों पर गैर-बी.एड. डिग्रीधारक आदिवासी युवक-युवतियों की नियुक्ति की जायेगी और उसके बाद उन्हें बी.एड. का प्रशिक्षण दिलवाया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिये 110 करोड़ की योजना बनायी गयी है, ताकि किसानों को जैविक उत्पादों का सही मूल्य मिल सके। मुख्यमंत्री ने जिन आदिवासियों के दिसम्बर-2000 से पहले के कब्जे हैं और उन्हें वनाधिकार पट्टे नहीं मिले हैं, ऐसे लोगो को चिन्हित कर वनाधिकार पट्टे देने के निर्देश जिला प्रशासन को दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब आदिवासियों को ऋण देकर अधिक ब्याज वसूलने वाले सूदखोरों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिये कि वे अभियान चलाकर मूलधन की राशि से ज्यादा ब्याज वसूलने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही करें। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि जन-जातीय क्षेत्र में बहुमूल्य खनिज प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। इन क्षेत्रों के विकास में इससे प्राप्त आय का उपयोग किया जायेगा। उन्होंने खरगोन में जन-नायक टंट्या भील स्मारक की स्थापना के बाद आज बड़वानी जिले के धाबा बावड़ी में शहीद भीमा नायक स्मारक का लोकार्पण करने पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा‍कि मुख्यमंत्री ने आदिवासी जन-नायकों का सम्मान कर पूरे आदिवासी समाज का सम्मान किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बड़वानी जिले के पाटी विकासखण्ड में अगले शिक्षा सत्र से नया महाविद्यालय खोलने और खेल आवासीय परिसर बनाने के लिये 15 करोड़ रुपये, बड़वानी शहर में विकास कार्यों के लिये 5 करोड़ रुपये तथा जिले के अन्य नगर परिषदों के लिये 2-2 करोड़ देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में कन्या-पूजन किया। शौच से मुक्त ग्राम पंचायतों के सरपंचों को प्रशस्ति-पत्र, सखी योजना में कैशलेस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिये लेपटॉप और प्रशस्ति-पत्र, शत-प्रतिशत विद्युतीकरण के लिये प्रशस्ति-पत्र, दिल्ली में प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान में अध्ययन के लिये सहायता, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों को 25-25 हजार राशि के चेक, वनाधिकार अधिनियम के तहत पट्टों, आवास सहायता योजना के स्वीकृति-पत्र और राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षाओं में चयनित बच्चों को लेपटॉप वितरित किये। इस मौके पर सांसद श्री सुभाष पटेल, श्रीमती सावित्री ठाकुर, विधायक श्री बाला बच्चन सहित जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में जन-जातीय वर्ग के लोग उपस्थित थे।     शहीद भीमा नायक स्मारक का लोकार्पण मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान ने बड़वानी जिले के ग्राम धाबा बावड़ी पहुँचकर स्वतंत्रता सेनानी शहीद भीमा नायक के स्मारक का लोकार्पण किया। केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री फग्गनसिंह कुलस्ते, पशुपालन कल्याण मंत्री श्री अंतरसिंह आर्य, सांसद श्री सुभाष पटेल, विधायक श्री दीवानसिंह पटेल भी उनके साथ थे। मुख्यमंत्री ने जनजाति क्षेत्र के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भीमा नायक के क्रांतिकारी जीवन वृत्त को दर्शाने वाले 42 चित्रों के संग्रह को भी देखा। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने घर-घर जाकर बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण करने वाली 103 नर्स बहनों की सराहना की। उनके साथ फोटो खिंचवाई। इन नर्सों ने लगभग 400 पहाड़ियों पर बसी बस्तियों में घर-घर जाकर टीकाकरण का कार्य किया। जिला प्रशासन ने इन नर्सों को 'ग्रीन कमाण्डो'' की उपाधि दी है। इस पर आधारित कैलेण्डर का मुख्यमंत्री ने विमोचन किया। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने लोकार्पण समारोह के दौरान उपस्थित एन.सी.सी., एन.एस.एस., मॉडल स्कूल, नर्मदा कान्वेंट स्कूल, माँ तुझे प्रणाम यात्रा में जाने वाले 300 से अधिक स्वयं सेवक के साथ भी फोटो खिंचवाए। उन्होंने युवाओं को प्रोत्साहित किया कि देश-राज्य-क्षेत्र की आन-बान-शान के लिए वे भी कुछ ऐसा करें, जिससे उनका नाम भी इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज हो सके। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने भीमा नायक स्मारक परिसर में आदिम जाति अनुसंधान एवं विकास संस्थान भोपाल द्वारा लगाई गई ''आदिबिम्ब'' प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। प्रदर्शनी में जनजाति की संस्कृति एवं उनके द्वारा उपयोग किये जाने वाले संसाधनों को प्रस्तुत किया गया था। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने भीमा नायक स्मारक लोकार्पण के दौरान कांता विकलांग ट्रस्ट जाकर उपस्थित 20 से अधिक दिव्यांग बच्चों से भी मुलाकात की।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 नर्मदा  संरक्षण

   'नमामि देवि नर्मदे''-सेवा यात्रा के दूसरे दिन हरदा जिले में टिमरनी ब्लाक के छीपानेर से सेवा यात्रा शुरू हुई। शुरूआत में छीपानेर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने नर्मदा कलश की पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने सिर पर कलश रख कर यात्रा में सहभागिता की। ग्रामीणों को नर्मदा नदी के संरक्षण और पानी को प्रदूषण से बचाने के लिए संकल्प दिलवाया गया। जन-संवाद में ग्रामीणों ने नर्मदा नदी के किनारों पर पक्के घाट निर्माण की माँग रखी। छीपानेर से नर्मदा सेवा यात्रा चिचोट और लछौरा होती हुई शमशाबाद पहुँची। शमशाबाद में ग्राम की महिलाओं ने सिर पर कलश रख कर सेवा यात्रा का स्वागत किया। ग्रामीणों ने नर्मदा नदी के किनारे फलदार पौधों का रोपण किया। यात्रा में साथ चल रहे स्थानीय जन-प्रतिनिधियों ने कहा कि नर्मदा सेवा यात्रा एक जन-आंदोलन बन गई है। उन्होंने कहा कि हरदा जिला नर्मदा नदी के किनारे होने से खेती-किसानी के मामले में अग्रणी जिला माना जाता है। नर्मदा माँ की कृपा से यहाँ किसान समृद्ध है। हम सबका दायित्व है कि नर्मदा नदी में पानी अविरल बहता रहे इसके लिए हम सब ग्रामीण जन-भागीदारी के साथ बड़ी संख्या में फलदार वृक्ष लगाये। युगों-युगों से देखा है नर्मदा जीवन-रेखा है विधायक श्री संजय शाह ने ग्राम जालोदा के प्राचीन राम जानकी मंदिर में ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि नर्मदा नदी युगों-युगों से हमारे जिले के कई ग्रामों से बहती हुई आगे निकल जाती है। हम सब की लापरवाही से दिन-प्रतिदिन नर्मदा नदी का पानी प्रदूषित होता जा रहा है। नर्मदा नदी के घाट पानी की कमी की वजह से सिकुड़ते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा सेवा यात्रा की शुरूआत कर एक ऐतिहासिक पहल की है। यात्रा का मकसद तभी पूरा होगा जब हम एकजुट होकर नदी के संरक्षण के प्रभावी प्रयास करेंगे। राज्य सरकार नर्मदा नदी के किनारे के गाँव में धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार के लिए विशेष कार्य-योजना बना रही है। विधायक ने रामजानकी मंदिर में ग्रामीणों को नदी संरक्षण का संकल्प दिलाया। दरगाह समिति ने किया यात्रा का अभिनंदन दरगाह समिति के पदाधिकारियों ने सेवा यात्रा का अभिनंदन किया और कहा कि नर्मदा को धर्म विशेष से जोड़कर देखना ठीक नहीं है। नर्मदा बगैर भेदभाव के सभी के खेतों पर पानी पहुँचाती है। उन्होंने भी नर्मदा नदी के संरक्षण का संकल्प दोहराया। जलौदा में सुबह से नर्मदा सेवा यात्रा का इंतजार कर रहे निःशक्त रामगोपाल केवट ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार की यह अच्छी पहल है।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

लोक सेवा गारंटी

 रीवा में युवा सम्मेलन में मुख्यमंत्री  चौहान  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इस वर्ष साढ़े सात लाख युवाओं को स्व-रोजगार दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि हर संभाग में उत्कृष्ट महाविद्यालय बनाये जायेंगे। इनमें प्लेसमेंट सेंटर भी होगा। छात्रों को उत्तर-पुस्तिका देखने का प्रावधान लोक सेवा गारंटी अधिनियम में जोड़ा जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा पढ़ाई में जुटें और अपनी प्रतिभा को निखारें, सरकार उनकी पूरी मदद करेगी।  चौहान रीवा में युवा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिये अथक प्रयास कर रही है। युवाओं को स्वयं का उद्यम स्थापित करने के लिये एक करोड़ रूपये की बैंक ऋण गारंटी को बढ़ाकर दो करोड़ रूपये कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को पढ़ाई-लिखाई के उत्कृष्ट संसाधन मिले, इस दिशा में भी काम किया जा रहा है। पहली से कक्षा 12वीं तक नि:शुल्क पुस्तक, 8वीं तक यूनिफार्म और घर से 3 किलोमीटर स्कूल दूर होने पर ग्रामीण क्षेत्र में नि:शुल्क सायकल दी जा रही है। गाँव की बेटी योजना में 12वीं कक्षा में 60 प्रतिशत अंक लाने पर और कॉलेज में प्रवेश लेने पर अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा और अल्पसंख्यक वर्ग के साथ ही सामान्य वर्ग के गरीब विद्यार्थियों को भी 5 हजार रूपये की छात्रवृत्ति दी जा रही है। उन्होंने बताया कि 12वीं कक्षा में 85 प्रतिशत अंक लाने पर लेपटॉप दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि हमारे प्रदेश के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिये बाहर नहीं जाना पड़े, इसके लिये अखिल भारतीय स्तर के इंस्टीटयूट खोले जा रहे हैं। प्रतिभावान बच्चों की पढ़ाई में गरीबी बाधा न बने इसके‍लिये सरकार ने निर्णय लिया है कि उनकी फीस माता-पिता नहीं बल्कि सरकार भरेगी। युवाओं को लोक सेवा और राज्य सेवा आयोग की कोचिंग भी नि:शुल्क दिलवाई जायेगी।   मुख्यमंत्री ने बताया कि अगले सत्र से 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षा फिर से शुरू की जायेगी। महाविद्यालयों में पीजी और रेगुलर अथॉरिटी कोर्स को छोड़कर सेमेस्टर सिस्टम को बंद किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में 10 हजार से लेकर 2 करोड़ तक का बैंक ऋण सरकार की गारंटी पर दिया जायेगा। इस पर 15 प्रतिशत अनुदान और 5 साल तक 5 प्रतिशत तक का ब्याज सरकार भरेगी। सरकार द्वारा 100 करोड़ रूपये का वेंचर केपिटल फण्ड भी बनाया गया है। इससे युवाओं को नई कम्पनी बनाने में मदद दी जायेगी। उन्होंने युवाओं को नशीले पदार्थ का सेवन नहीं करने, बेटियों का सम्मान, पर्यावरण की रक्षा और हर वर्ष एक पेड़ लगाकर नदियों को दूषित होने से बचाने का संकल्प दिलवाया। उच्च शिक्षा मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया ने बताया कि अगले शिक्षा सत्र से पाठ्यक्रम में कौशल उन्नयन के साथ 20 प्रतिशत पाठ्यक्रम नैतिक शिक्षा से संबंधित होगा। वाणिज्य-उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि विंध्य के युवाओं में ऊर्जा है, जिसका उपयोग इस अंचल के साथ ही प्रदेश की उन्नति में किया जायेगा। तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दीपक जोशी ने बताया कि अगले शिक्षण सत्र से राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय हिन्दी माध्यम से परिक्षाएँ संचालित करेगा। उन्होंने कहा कि कौशल उन्नयन के लिये 1600 करोड़ के प्रोजेक्ट बनाये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री विवाह और निकाह योजना में 501 जोड़ों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने रीवा शहर को खुले में शौच से मुक्त होने पर महापौर सुश्री ममता गुप्ता को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने युवा उद्यमी द्वारा लगाये जाने वाले उद्योगों का शुभारंभ कर 10 हितग्राहियों को ई-रिक्शा वितरित किये। छात्रों को स्मार्ट फोन और दिव्यांग छात्रों को लेपटॉप दिये। मुख्यमंत्री ने लगभग 220 करोड़ की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और 5 करोड़ से अधिक के कामों का शिलान्यास किया। उन्होंने शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, अनुसूचित जाति, जनजाति कन्या छात्रावास, मॉडल केरियर सेन्टर रीवा वनकुंइया मार्ग, कटरा क्योटी लालगाँव और मउगंज मार्ग का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने रोजगार मेले में युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपे। सम्मेलन में सांसद श्री जनार्दन मिश्र, श्री गणेश सिंह, श्रीमती रीति पाठक, अध्यक्ष जिला पंचायत श्री अभय मिश्रा, अध्यक्ष व्यापार संवर्धन बोर्ड श्री मदन मोहन गुप्ता, विधायक एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

riwa prutan

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने रीवा में पर्यटन विभाग द्वारा निर्मित विंध्या रिट्रीट एवं फूड क्राफ्ट इंस्टीटयूट का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दोनों भवन के निर्माण और डिजाइन की तारीफ की। श्री चौहान ने कहा कि रिट्रीट के बन जाने से पर्यटकों को रूकने की सुविधा मिलेगी। फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट से युवाओं को होटल प्रबंधन, फूड प्रोडक्शन, फूड बेवरेज सर्विस, बेकरी, कनफेक्शनरी एवं हाउसकीपिंग का डिप्लोमा मिलेगा, जिससे उन्हें रोजगार भी मिल सकेगा। फूड एण्ड क्राफ्ट इंस्टीटयूट की स्थापना भारत सरकार के सहयोग से की गई है। साढ़े 300 करोड़ की लागत से निर्मित इस संस्थान में विभिन्न विषय के पाठयक्रम शुरू किये जायेंगे, जिससे युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण मिल सकेगा। विन्ध्या रिट्रीट का निर्माण 3 करोड़ की लागत से किया गया।   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

शिवराज सिंह  कैशलेस मुख्यमंत्री

मप्र में खुलेंगे 200 प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केन्द्र  केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री  अनंत कुमार ने आज यहाँ डिजी धन मेले में मध्यप्रदेश में 200 प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केन्द्र खोलने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इसके लिये मध्यप्रदेश के साथ एम.ओ.यू किया जायेगा। वे आज यहाँ स्थानीय बिट्टन मार्केट में डिजी धन मेले का शुभारंभ कर रहे थे। प्रदेश में डिजी धन मेलों की श्रंखला की शुरूआत भोपाल से हो रही है। इसके बाद इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और देवास में मेले लगेंगे। मेलों का उद्देश्य आम लोगों को कैशलेस लेन-देन के लिये प्रोत्साहित करना, कैशलेस लेन-देन उपकरण और प्रोडक्ट के संचालन के बारे में जानकारी देना है। श्री कुमार ने कहा कि मध्यप्रदेश जन-कल्याणकारी योजनाओं का तीर्थ बन चुका है। मुख्यमंत्री श्री चौहान को अन्य राज्यों को प्रेरित करने के लिये सुशासन पर प्रतिनिधि-मंडल लेकर जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्री चौहान पूरे देश में पहले कैशलेस मुख्यमंत्री बन चुके हैं। अब से 12 साल पहले जो मध्यप्रदेश बीमारू राज्य था अब सुचारू राज्य बन गया है। आज मध्यप्रदेश देश में पहले नंबर पर है। लगातार चार बार कृषि कर्मण अवार्ड मिल चुका है। किसानों को एक लाख रूपये देकर 90 हजार रूपये लौटाने जैसी ऋण सुविधा मिली है। आज 95 प्रतिशत मध्यप्रदेश कैशलेस हो चुका है और अन्य राज्यों के लिये रोल मॉडल बन गया है। उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री की ईमानदारी, मन की शुद्धता, प्रामाणिकता और लोक सेवा करने की प्रतिबद्धता से संभव हुआ है। वे स्वयं लोक सेवा के प्रतीक बन गये हैं। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि बैंगलुरू को एशिया की सिलिकॉन वेली माना जाता है लेकिन अब मध्यप्रदेश आई.टी. स्टेट बन गया है। उन्होंने बताया कि देश में खाद की कोई कमी नहीं है। नीम कोटेड यूरिया आसानी से मिल रहा है। उन्होंने लोगों का आव्हान किया कि वे अपना नजरिया बदले और ज्यादा से ज्यादा कैशलेस लेन-देन करें। केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने डिजी धन योजना को अनूठी योजना बताते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में सूचना प्रौदयोगिकी का उपयोग बढ़ रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री के निर्णय को क्रांतिकारी बताते हुए कहा कि गरीब और ईमानदार लोगों ने इसका स्वागत किया है। कैशलेस लेन-देन से अर्थ-व्यवस्था को गतिशील बनायें – मुख्यमंत्री श्री चौहान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री अनंत कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया कि उनके प्रयासों से खाद की कीमतें नहीं बढ़ी और खाद के लिये लंबी लाईन लगना बंद हो गई। श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी अब वैश्विक नेता बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि देशभक्ति के लिये जज्बा रखने वाले और लोक-कल्याण के लिये सोचने वाले प्रधानमंत्री ही नोटबंदी जैसा ऐतिहासिक निर्णय ले सकते हैं। श्री चौहान ने कहा कि नकली नोट, भ्रष्टाचार, काला धन और आतंकवाद पर नियंत्रण रखने के लिये नोटबंदी का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि कैशलेस लेन-देन से भ्रष्टाचार की संभावना खत्म की जा सकती है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की मण्डियों में 95 प्रतिशत लेन-देन कैशलेस हो गया है। पैसे सीधे किसानों के खाते में चले जाते हैं और कैशलेस लेन-देन से सरकार को टैक्स भी मिल जाता है जिसका उपयोग गरीबों के लिये योजनाएँ बनाने में होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2022 तक हर जरूरतमंद के पास आवास सुविधा होगी। पीओएस मशीन पर टैक्स को समाप्त कर दिया गया है। उन्होंने लोगों का आव्हान किया कि वे प्रधानमंत्री श्री मोदी के डिजिटल इंडिया अभियान में भागीदारी करें और देश की अर्थ-व्यवस्था को गतिशील बनायें। मुख्यमंत्री ने कैशलेस लेन-देन करने का संकल्प भी दिलवाया। इस अवसर पर पूरी तरह से कैशलेस हो चुकी संस्थाओं को सम्मानित किया गया। सहकारी क्षेत्र में देश का पहला ई-वॉलेट “सहकार बटुआ” इस अवसर पर सहकारिता विभाग द्वारा डिजिटल इंडिया अभियान में योगदान देते हुए सहकारी क्षेत्र में देश के पहले वॉलेट “सहकार बटुआ” का शुभारंभ किया गया। भोपाल कॉआपरेटिव बैंक को ऑफलाईन लेन-देन की सुविधा देने के लिये एसएमएस आधारित प्लेटफार्म का भी शुभारंभ किया गया। श्री अनंत कुमार ने यूपीआई में लकी ग्राहक योजना की लॉटरी निकाली जिसमें 7 बैंकों के 286 ग्राहक विजयी रहे। आधार भुगतान व्यवस्था में केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने लकी ड्रा निकालें जिसमें 39 बैंकों के 506 ग्राहक विजेता रहे। मुख्यमंत्री ने रूपे कार्ड लकी ड्रा निकाला जिसमें 266 बैंकों के 14 हजार 198 ग्राहक विजयी रहे। राजस्व मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता, सहकारिता राज्य मंत्री श्री विश्वास सारंग, टीवी कलाकार सुश्री नवनि परिहार, लोकगायक पद्मश्री श्री प्रहलाद टिपाण्या, सांसद और राज्य भाजपा अध्यक्ष श्री नंदकुमार सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर, महापौर श्री आलोक शर्मा, सांसद श्री आलोक संजर, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, श्री सुरेन्द्रनाथ सिंह, नेशनल पेमेंट कार्पोरेशन के वाईस प्रेसीडेंट श्री निशिथ चतुर्वेदी और  बैंकों, दूरसंचार कंपनियों, मोबाइल बटुआ ऑपरेटरों, आधार सक्षम भुगतान प्रणाली (AEPS) विक्रेताओं, व्यापारियों, सहकारी समितियों, कृषि उपज विपणन समितियों ने भागीदारी की। कृषक, उपभोक्ता तथा व्यापारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मध्यप्रदेश और इजराईल

मुख्यमंत्री  से इजराईल के राजदूत कार्मोन की मुलाकात मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इजराईल और मध्यप्रदेश कृषि, सिंचाई, जल प्रबंधन और फ्लोरीकल्चर के क्षेत्र में सहयोग कर सकते हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने यह बात आज यहाँ इजराईल के राजदूत श्री डेनियल कार्मोन से मुलाकात के दौरान कही। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इजराईल रक्षा क्षेत्र में भी सहयोग कर सकता है। केन्द्र सरकार की रक्षा उत्पादन नीति के तहत मध्यप्रदेश रक्षा नीति बनाने वाला पहला प्रदेश है। प्रदेश के जबलपुर और ग्वालियर इसके लिये उपयुक्त स्थान है। उन्होंने कहा कि इजराईल और भारत के ऐतिहासिक और मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं। इजराईल ने कठिन परिस्थितियों में एक राष्ट्र के रूप में विकास किया है। इजराईल की देशभक्ति प्रेरणा देती है। मध्यप्रदेश भी इसी रूप में इजराईल को देखता है। मध्यप्रदेश देश का सबसे तेजी से विकसित होता प्रदेश है। प्रदेश की कृषि विकास दर लगातार चार वर्ष से 20 प्रतिशत से अधिक है। इजराईल द्वारा कृषि और जल प्रबंधन के क्षेत्र में किये गये कार्य दुनिया में उदाहरण हैं। कम पानी में ज्यादा सिंचाई इजराईल से सीखी जा सकती है। मध्यप्रदेश में पानी के बेहतर इस्तेमाल के लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश की विकास दर लगातार आठ वर्षों से दस प्रतिशत से अधिक है। कृषि, सिंचाई और अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में तेजी से काम किये जा रहे हैं। प्रदेश में सामाजिक दायित्व पूरा करने के लिये विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। दुनिया का सबसे बड़ा नदी संरक्षण अभियान 'नर्मदा सेवा यात्रा' प्रदेश में शुरू किया गया है, जिसमें समाज और सरकार मिलकर नर्मदा को प्रदूषणमुक्त बनाने का अभियान चला रहे हैं। आनंद विभाग गठित करने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला प्रदेश है। भारत में प्राचीन समय से माना जाता है कि आनंद पैसे से नहीं आता यह आत्मिक वस्तु है। हाल ही में प्रदेश में आनंदम कार्यक्रम शुरू किया गया है, जिसमें जिसके पास जरूरत से ज्यादा वस्तुएँ हैं वह दे जाये और जिसे जरूरत है वह ले जाये। इस व्यवस्था को धीरे-धीरे पंचायत स्तर तक शुरू किया जायेगा। सीहोर और शाजापुर जिलों में दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इजराईल के राजदूत श्री कार्मोन ने कहा कि इजराईल ऐसा देश है जिसे विपरीत परिस्थितियों में राष्ट्र निर्माण का अनुभव है। राष्ट्र के रूप में प्राथमिकताएँ तय हैं। भारत से बेहतर संबंध इजराईल की प्राथमिकताओं में है। दोनों देशों के बीच सहयोग के लिये प्राथमिकताओं वाले क्षेत्र चिन्हित किये गये हैं। इसमें रक्षा, कृषि, सिंचाई, जल प्रबंधन, नगरीय विकास और रिसाईकलिंग शामिल हैं। इजराईल भारत के विभिन्न प्रदेशों में उद्यानिकी क्षेत्र में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस विकसित कर रहा है। इसमें मध्यप्रदेश के सीहोर और शाजापुर जिलों में दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस विकसित किये जायेंगे। इजराईल की प्रतिबद्धता भारत के साथ काम करने, सीखने और सहयोग करने की है।चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव द्वय श्री अशोक वर्णवाल और श्री एस.के. मिश्रा और मुख्यमंत्री के सचिव श्री हरिरंजन राव भी उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

एफ.सी.आई. एवं विंध्या रिट्रीट रीवा

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान 20 जनवरी को रीवा में फूड एण्ड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट का शुभारंभ करेंगे। श्री चौहान मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा नव-निर्मित विंध्या रिट्रीट रीवा का लोकार्पण भी करेंगे। उल्लेखनीय है कि फूड एण्ड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट की स्थापना रीवा में भारत सरकार के सहयोग से की गई। रीवा में यह संस्थान 3.50 करोड़ की लागत से निर्मित हुआ है। संस्थान में जल्द ही फूड प्रोडक्शन, फूड एण्ड वेबरेज सर्विस एवं हाउसकीपिंग विषयों के पाठ्यक्रम शुरू किये जायेंगे। इससे क्षेत्र के युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण मिल सकेगा।   मुख्यमंत्री श्री चौहान इसी दिन रीवा में नवनिर्मित विंध्या रिट्रीट का लोकार्पण भी करेंगे। इससे रीवा में पर्यटक सुविधाओं का विस्तार होगा। विंध्या रिट्रीट के निर्माण पर लगभग 3 करोड़ रुपए की लागत आई है। इसमें 10 कक्ष बने हैं। साथ ही सर्वसुविधायुक्त कॉन्फ्रेंस हॉल, रेस्टॉरेंट, लॉबी और किचन का निर्माण किया गया है। इस अवसर पर रीवा में आयोजित समारोह में वाणिज्य एवं उद्योग तथा खनिज साधन मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री सुरेन्द्र पटवा, सांसद श्री जनार्दन मिश्रा, राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष श्री तपन भौमिक एवं महापौर श्रीमती ममता गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 सरकारी मिडिल स्कूल

पर्यावरण संरक्षण के लिये विशेष रूप से काम करेंगे क्लब  स्कूल शिक्षा विभाग ने 30 हजार 341 सरकारी मिडिल स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के मकसद से विज्ञान मित्र क्लब गठन करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में शाला के शिक्षकों को आवश्यक निर्देश दिये गये हैं। निर्देश में कहा गया है कि सरकारी मिडिल स्कूल में कक्षा 6, 7, 8 में सक्रिय विद्यार्थियों का चयन कर क्लब का गठन करवाया जाये। एक क्लब में अधिकतम 50 विद्यार्थी को रखा जाये। क्लब का गठन होने पर इसका एक दल नायक होगा, जो संचालक सहयोगी की भूमिका में रहेगा। शेष छात्र सहयोगी-पर्यावरण-मित्र कहलायेंगे। क्लब में बाल केबिनेट के एक प्रतिनिधि को भी शामिल किया जायेगा। विज्ञान मित्र क्लब में मार्गदर्शनकर्ता के रूप में एक शिक्षक को भी नामांकित किया जायेगा। स्कूल से कहा गया है कि क्लब का नामकरण भारतीय वैज्ञानिक, आविष्कारक अथवा प्रसिद्ध स्थल आदि के नाम पर किया जा सकता है। क्लब की गतिविधियाँ जल की स्थिति, प्रदूषण, जल-संरक्षण, जैव-विविधता, ऊर्जा-संरक्षण, अपशिष्ट एवं उसका प्रबंधन, प्राकृतिक आपदाएँ और इससे निपटने के उपाय, रसायनों के प्रयोग से फैलता प्रदूषण और वैज्ञानिक तथ्य पर केन्द्रित होंगी। विज्ञान मित्र क्लब प्रश्न-मंच, संगोष्ठी, चित्रकला, निबंध और विज्ञान खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित करेगा। क्लब अपने सदस्यों के साथ वन्य-जीव उद्यान, संग्रहालयों और प्राकृतिक स्थलों का भी समय-समय पर दौरा करेगा। क्लब मुख्य रूप से शहर में अंधविश्वास और सामाजिक कुरीतियों को मिटाने के लिये रैली भी करेगा। साथ ही अपने नजदीक के क्षेत्रों में पॉलिथिन के उपयोग को निरुत्साहित करने के लिये भी काम करेगा। क्लब के गठन के लिये आवश्यक राशि भी उपलब्ध करवायी जा रही है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

नर्मदा किनारे शराब बंदी

मध्यप्रदेश में नर्मदा तट पर शराब की दुकानें बंद करने के सरकार के निर्णय का नर्मदा किनारे के गाँव के लोगों विशेष रूप से महिलाओं ने भरपूर स्वागत किया है। 'नमामि देवी नर्मदे''-सेवा यात्रा में शामिल हो रहे लोगों ने कहा कि यह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का क्रांतिकारी कदम है। नर्मदा नदी के किनारे बसे 16 जिलों के गाँवों में सामाजिक बदलाव लाने में यह निर्णय मील का पत्थर साबित होगा। नर्मदा सेवा यात्रा 37 दिन होशंगाबाद के डोंगरवाड़ा, हासलपुर,  रूंढाल, ताल नगरी, खोकसर और खरखेड़ी पहुँची तो नशाबंदी के निर्णय को लेकर लोगों में उत्साह था। रूंढाल ग्राम पंचायत की सरपंच चंपाबाई कहती है कि कि नशा हर बुराई की जड़ है और इसे जड़ से ही मिटाना होगा क्योंकि नशे की आदत कभी भी लग जाती है और फिर छूटती नहीं। नर्मदा के किनारे शराब की दुकान  बंद होने से पूरे प्रदेश में  सामाजिक बदलाव लाने की शुरूआत होगी। तालनगरी ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती माया बाई बताती हैं कि यहाँ से 10 किलोमीटर दूर चावलखेड़ा में शराब की दुकान है। गाँव के लोग वहाँ से शराब आसानी से प्राप्त कर लेते हैं। अब मुख्यमंत्री के निर्णय से दुकान बंद हो जाएगी। गाँव वालों के लिए बहुत अच्छी बात है। होशंगाबाद जिले से चार किलोमीटर दूर डोंगरवाड़ा ग्राम पंचायत को नशामुक्त ग्राम बनाने के लिए महिलाओं ने संकल्प लिया है।  यहाँ की महिलाओं ने दो साल पहले नशा मुक्ति अभियान शुरू किया था।  उन्होंने  मिलकर दुर्गा नारी नशामुक्ति जागृति समिति बनाई थी।  यहाँ की सरपंच सरोज बाई  बताती हैं कि जो भी पुरुष नशे में दिखाई देता था उसे पहले समझाते थे। यदि नहीं मानता था तो उसकी पिटाई भी महिलाएँ करती थी। ऐसे व्यक्ति के घर वाले भी विरोध नहीं करते थे। अभी काफी फर्क आया है लेकिन चोरी छिपे अभी भी नशा कर कर रहे हैं। अच्छी बात यह हुई कि गाँव में शराब आना बंद हो गई है। इस समिति की सबसे सक्रिय सदस्य हैं 60 वर्षीय कृष्णाबाई धुर्वे। उन्होंने नशे की लत के कारण अपने पति और बच्चों को खो दिया है। वह कहती हैं कि इस समिति की सदस्य महिलाएँ हमेशा चौकस रहती हैं।  मुख्यमंत्री के शराबबंदी के निर्णय  पर खुशी जाहिर करते हुए वे कहती हैं कि शराब की दुकानें बंद करने से पुण्य का काम हो रहा है। यह जिंदगी बचाने का काम है। अब नई उम्र के बच्चों को नशे से बचाना पड़ेगा। इसी गाँव की एक अन्य महिला निर्मला केवट मुख्यमंत्री के निर्णय की तारीफ करते हुए कहती हैं कि पूरे प्रदेश में इसे लागू करना चाहिए। वे कहती हैं कि नशे से होने वाले नुकसान की भरपाई नहीं हो सकती। वे बताती है कि उनके पति मनोहर केवट नशे के आदी हो चुके थे लेकिन पिछले एक साल से नशे से दूर है। बेटे नितेश केवट पर भी बुरा असर पड़ रहा था। समिति के काम करने के तरीके के सम्बन्ध में वे बताती हैं कि गाँव में जब पता चलता है कि कोई नशे में है तो महिलाएँ मिलकर उसके पास जाती हैं और पूछती हैं कि उसे किसने दी। बेचने वालों की पिटाई तक हो जाती है। धीरे-धीरे शराब बेचने वाले इस गाँव में आने से डरने लगे हैं।  मुख्यमंत्री जी के नशामुक्ति के संकल्प से हौसला बढ़ा है। अब नशामुक्ति का अभियान और तेज करने की कोशिश करेंगे। इसी गाँव की अलका राजपूत अपने पति सुभाष राजपूत को नशे की लत से छुड़ाने के लिए समिति में आई थी। अब उनकी हालत में काफी सुधार है। उनकी बेटी अंचल राजपूत बारहवीं कक्षा में है और बेटा अंकित नौवीं कक्षा में पढ़ रहा है। अंचल राजपूत मुख्यमंत्री के शराबबंदी के निर्णय को लेकर उत्साहित हैं और कहती हैं कि आसानी से शराब मिलने पर नशा करने वालों की संख्या भी बढ़ रही थी। उन्हें विश्वास है कि शराब की दुकानें बंद होने से आस-पास के गाँव  पूरी तरह से नशा मुक्त हो जाएंगे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

ajay vishnoi

पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता और वर्तमान में भाजपा के नीति शोध विभाग के संयोजक अजय विश्नोई ने कटनी हवाला मामले में मंत्री संजय पाठक से इस्तीफा देने की मांग की है। विशेनोई का कहना है कि जब वे(विश्नोई)प्रदेश के मंत्री थे तब उनके भाई के यहां आयकर विभाग ने छापा मारा था और तब अजय विश्नोई ने नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे दिया था।तीन साल की जांच के बाद जब विश्नोई के भाई इस मामले में बेदाग साबित हुऐ तब अजय विश्नोई वापस राज्य सरकार में मंत्री बन गये।अजय विश्नोई ने भाजपा से सवाल पूछा है कि जब मेरे भाई पर आरोप लगने के कारण मैने सिर्फ इसलिये इस्तीफा दे दिया कि मेरे कारण पार्टी और सरकार पर आंच न आये तो संजय पाठक ऐसा क्यों नही कर रहे।  विश्नोई ने भाजपा से पूछा है कि क्या अब और तब की पार्टी की सोच में अंतर आ गया या फिर पार्टी की परम्पराये बदल गयी।अजय विश्नोई ने यह भी कहा कि मेरे और संजय में शायद यह अंतर है कि मैं पार्टी का वर्षों पुराना निष्ठावान कार्यकर्ता हू और संजय अभी पार्टी में आये हैं।विश्नोई में पार्टी से यह भी साफ करने को कहा कि क्या संजय पाठक के लिये शुचिता का पालन करना जरुरी नही।विश्नोई भाजपा के तीसरे ऐसे नेता है जिन्होने कटनी हवाला मामले में पार्टी से अपना रोष व्यक्त किया है।इसके पहले पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर और सांसद प्रहलाद पटेल ,रघुनन्दन शर्मा भी असंतोष जाहिर कर चुके हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

narmda sharab

बेटियों की गरिमा को धूमिल करने वालों को फाँसी की सजा मिले   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बेटियों की गरिमा को धूमिल करने वालों को फाँसी की सजा होना चाहिये। इसके लिये आवश्यकता होने पर संविधान में भी संशोधन होना चाहिये। उन्होंने नशे को विनाश का कारण बताते हुए कहा कि समाज और सरकार द्वारा मिलकर सधन नशामुक्ति अभियान चलाया जायेगा। नर्मदा के तटों पर शराब की दुकानें बंद कर दी जायेगी। मुख्यमंत्री आज होशंगाबाद में नर्मदा सेवा यात्रा में जन-संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। सेठानी घाट पर सभी धर्मों के धर्मगुरू नर्मदा सेवा यात्रा को आशीर्वाद देने उपस्थित थे।  मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि नर्मदा तट पर ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की गुफा का जीर्णोद्धार किया जायेगा। उन्होंने कहा कि नर्मदा नदी जीवन देने वाली नदी है। नर्मदा के जल से प्रदेश की 30 प्रतिशत जमीन सिंचित हो रही है। प्रदेश को चार बार कृषि कर्मण पुरस्कार मिलने का श्रेय किसानों और नर्मदा को है। इसी नर्मदा से गंभीर, पार्वती और कालीसिंध नदियों को नया जीवन देने की योजना बनाई जा रही है। श्री चौहान ने कहा कि नदियों का सूखना गंभीर संकट की निशानी है। नर्मदा अमृत समान जल देती है लेकिन मनुष्य के लालची स्वभाव के कारण अत्यधिक दोहन हुआ है। उन्होंने कहा कि नर्मदा नदी को जीवन देने वाले पेडों को काट दिया गया, जिससे नर्मदा के जल की धार चिंताजनक रूप से पतली हो गई। उन्होंने कहा कि यह समय नर्मदा मैया से क्षमा माँगने और प्रायश्चित करने का है। नर्मदा के किनारों के शहरों का दूषित मल-जल नर्मदा में बहकर जा रहा है। इसे रोकने के लिये 1500 करोड़ रूपये की सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने की योजना क्रियान्वित की जायेगी। रिसाइकल किये गये पानी को खेती में सिंचाई के लिये उपलब्ध करवाया जायेगा। नर्मदा को प्रदूषण से मुक्त रखना प्रत्येक नागरिक का कर्त्तव्य है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि नर्मदा के किनारे रहने वाले किसानों को फलदार वृक्ष लगाने के लिये सुविधा दी जायेगी। इसके लिये फ्रूट रूट बनाये जायेंगे। श्री चौहान ने लोगों को नर्मदा के तटों को साफ रखने, जैविक खाद का उपयोग करने, पूजन सामग्री से होने वाले नर्मदा जल के प्रदूषण को रोकने, पार्थिव शरीर को नर्मदा जल में बहाने की प्रथा को रोकने का संकल्प दिलवाया। उन्होंने बच्चों को शिक्षा देने का संकल्प दिलवाते हुए कहा कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश लेने पर उनकी पढाई का खर्चा सरकार उठायेगी। श्री चौहान ने कहा कि नर्मदा तट पर नदी और पर्यावरण संरक्षण का सबसे बड़ा आंदोलन चल रहा है। उन्होंने नर्मदा भक्तों और आम लोगों से अपील की कि वे नर्मदा सेवा यात्रा से जुड़कर नर्मदा को सबसे स्वच्छ नदी बनाने में अपना योगदान दें। श्री चौहान ने लोगों को नर्मदा नदी को निर्मल बनाने रखने में योगदान देने का संकल्प दिलाया। श्री चौहान ने 150 परिक्रमावासियों का आभार व्यक्त किया जो नर्मदा सेवा यात्रा के शुभारंभ  से यात्रा में साथ हैं।  आध्यात्मिक संत श्री रावतपुरा सरकार ने नर्मदा सेवा यात्रा को कल्याणकारी अनुष्ठान बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद दिया कि वे मानवता की सेवा के कार्य करते रहें। विधान सभा अध्यक्ष  सीतासरण शर्मा ने कहा कि नर्मदा सेवा यात्रा के माध्यम से इतिहास अपने को दोहरा रहा है। सदियों पहले भागीरथ जी ने लोक कल्याण के लिये गंगा अवतरण की तपस्या की थी। आज आधुनिक समय में मुख्यमंत्री  चौहान जन-कल्याण के लिये नर्मदा मैया के शुद्धिकरण का संकल्प लेकर चल रहे हैं।  आर्च बिशप श्री लियो कार्नेलियो ने कहा कि वे भारतीय नागरिक होने के नाते सभी मान्य सांस्कृतिक परंपराओं का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इस अनूठे प्रयास से जन-मानस की सोच में परिवर्तन आयेगा। यह कानून से संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे ही प्रयासों से नर्मदा के तट शुद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि नदी संरक्षण और पर्यावरण बचाने के प्रयास मानव-कल्याण के काम है। इनसे जीवन मिलता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को भी पर्यावरण बचाने की शिक्षा देना होगी। उन्होंने बाइबल का उदहरण देते हुए कहा कि नदियों के स्वच्छ जल से स्वास्थ्य मिलता है।  प्रसिद्ध फिल्म निर्माता एवं निर्देशक श्री प्रकाश झा ने कहा कि नर्मदा सदियों से जीवन दे रही है। उन्होंने कहा कि पवित्र नदी नर्मदा का पत्थर भी सभी जगह पूजा जाता है। यदि नर्मदा है तो जीवन है। नर्मदा से स्नेह करें, इसकी रक्षा करें और इसे स्वच्छ रखें। पदमश्री श्री विजयदत्त श्रीधर ने कहा धर्म-सत्ता यदि नदी संरक्षण और पर्यावरण की रक्षा से जुड़ जाए तो परिणाम जल्दी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का नर्मदा सेवा का संकल्प सफल होगा।  प्रसिद्ध ध्रुपद गायक श्री उमाकांत और श्री रमाकांत गुंदेचा बधुओं और उनके विदेशी शिष्यों ने नर्मदाष्टक का गायन किया। मध्यप्रदेश चेंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष श्री रमेशचन्द्र अग्रवाल ने कहा कि नर्मदा की जितनी सेवा होगी उसका फल और आनंद उतना ज्यादा मिलेगा।  मुख्यमंत्री एवं अतिथियों ने नर्मदा सेवा यात्रा एवं नर्मदा की महिमा पर प्रकाशित स्मारिका का विमोचन किया। उन्होंने होशंगाबाद नगरपालिका को खुले में शौच से मुक्त होने पर बधाई दी। होशंगाबाद में नर्मदा संरक्षण के संकल्प को लेकर बनाई गई मानव श्रंखला को गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रेकार्ड में शामिल होने का प्रमाण-पत्र मुख्यमंत्री ने प्रभारी मंत्री श्री सूर्यप्रकाश मीणा को सौंपा। कार्यक्रम की शुरूआत कन्याओं के चरण पूजन के साथ हुई। मुख्यमंत्री एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान ने बेटियों की चरण वंदन की। नर्मदा मैया की महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।  इस अवसर पर हजारों की संख्या में होशंगाबाद एवं आस-पास के जिलों से आये श्रद्धालु उपस्थित थे। मध्यप्रदेश गौ-संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद और नर्मदा मिशन के श्री भैयाजी सरकार ने भी नर्मदा यात्रा को आशीर्वाद दिया। ओलंपिक में भारत को मेडल दिलाने वाले पहलवान श्री सुशील कुमार, प्रसिद्ध सिने अभिनेता श्री गोविन्द नामदेव, साहित्यकार श्री रमेश चन्द्र शाह, मध्यप्रदेश राष्ट्रीय एकता समिति के उपाध्यक्ष श्री महेश श्रीवास्तव,  करूणाधाम आश्रम के श्री सुदेश शांडिल्य भी नर्मदा सेवा यात्रा के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करने उपस्थित थे। वन मंत्री डॉ. गौरी शंकर शेजवार, होशंगाबाद के सांसद श्री राव उदय प्रताप सिंह, बैतूल सांसद श्रीमती ज्योति धुर्वे, मध्यप्रदेश खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री शिव चौबे, मध्यप्रदेश भंडार गृह निगम के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह, पूर्व मंत्री श्री सरताज सिंह, विधायक, जिला एवं जनपद पंचायतों के पदाधिकारी उपस्थित थे।  नर्मदा सेवा यात्रा का हुआ अभूतपूर्व स्वागत नर्मदा सेवा यात्रा के 36वें दिन होशंगाबाद पहुँचने पर जन-मानस की ओर से अभूतपूर्व स्वागत हुआ। मुख्यमंत्री वरिष्ठजन पार्क से सेठानी घाट तक नर्मदा के पवित्र जल का कलश एवं नर्मदा सेवा यात्रा ध्वज धारण कर यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने पर्यावरण प्रदूषण निवारण मंडल द्वारा लगाई गई पदर्शनी का शुभारंभ किया और पौध-रोपण किया। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा लगाई गई नर्मदा स्वच्छता प्रदर्शनी का अवलोकन किया। विशाल जनसमूह ने तीन किलोमीटर की पैदल यात्रा में मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। पूरा होशंगाबाद शहर 'हर हर नर्मदे' के उदघोष से गूँज उठा। समाज के सभी वर्गों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और फूलों की पंखुड़ियों की वर्षा कर नर्मदा सेवा यात्रियों का स्वागत किया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

kongres lathicharj

पीसीसी चीफ अरूण यादव को जमकर पिता ,हालत बिगड़ी  कटनी के 500 करोड़ रूपयों के हवाला कांड को लेकर भोपाल में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री  अरूण यादव के तो सिर, हाथ और पैरों पर पुलिस ने लाठियां बरसाईं।जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।  प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी किये गये प्रेस बयान के अनुसार पुलिस के बर्बर लाठी चार्ज में अरूण यादव समेत तीन दर्जन से ज्यादा नेता और कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आयीं, जबकि एक सैकड़ा कार्यकर्ता और राहगीर भी पुलिस की बर्बरता के शिकार हुए। अरूण यादव को तत्काल जेपी अस्पताल ले जाया गया, हालत गंभीर नजर आने पर डॉक्टरों ने उन्हें हमीदिया रेफर किया। प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी श्री यादव को हमीदिया अस्पताल की बजाय पुराने चिरायु अस्पताल ले गये। जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। पारिवारिक सूत्रों ने श्री यादव की हालत नाजुक होने और उन्हें दिल्ली एयरलिफ्ट करने की संभावनाएं जताई हैं। बयान में कहा गया है कि प्रदेश कांग्रेस ने सोमवार को भोपाल में प्रदर्शन का ऐलान किया था। प्रदेश कांग्रेस कमेटी का आरोप है कि हवाला कांड में पुलिस की शुरूआती जांच में साफ तौर पर फंस चुके शिवराज कैबिनेट के सदस्य संजय पाठक के खिलाफ कार्यवाही के बजाय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पूरी सरकार संजय पाठक को बचाने में जुटी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पुत्र और कई अन्य नामी-गिरामी चेहरे पूरे मामले में उजागर होते देख मुख्यमंत्री श्री चौहान कटनी एसपी गौरव तिवारी को बदल दिया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बयान में आरोप लगाया गया है कि मुख्यमंत्री श्री चौहान और उनकी सरकार सही बात उठाने वाली कांग्रेस की आवाज दबाने के लिये दमनकारी नीति पर आमादा हो गई है। सरकार के इशारे पर सुनियोजित तरीके से पुलिस वालों ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री यादव को जमकर निशाना बनाया। सरकार का इशारा होने की वजह से ही पुलिस प्रोटोकॉल तक को भूल गई। श्री यादव के सिर पर डंडे मारने के अलावा हाथ-पैरों और पूरे शरीर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। बर्बर लाठीचार्ज में बुरी तरह जख्मी और सुध-बुध खो बैठे श्री यादव को अस्पताल पहुंचाने में भी जान-बूझकर विलंब किया। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री श्री सज्जन वर्मा अस्पताल में पूरे समय मौजूद रहे और उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं पीससी चीफ को चिरायु अस्पताल रेफर कराने में अहम भूमिका निभाई। प्रेस बयान में यह भी कहा गया है कि सरकार के इशारे पर दमन पर आमादा पुलिस की बर्बरता का अंदाज इस बात से भी लगाया जा सकता है कि अनेक पुलिस वाले प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में घुस गये और पीसीसी के भीतर कार्यकर्ताओं के अलावा अनेक कर्मचारियों पर भी लाठियां भांजी। प्रेस बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री श्री चौहान और उनकी सरकार के साथ पुलिस की दमनकारी कार्रवाई से कांग्रेसी भयभीत होने वाले नहीं हैं। लोकतंत्र का गला घोटने पर तुली प्रदेश सरकार की दमनकारी नीति का प्रदेश कांग्रेस और तीखा विरोध करेगी। प्रदेश भर में इस कार्रवाई के खिलाफ बड़ा आंदोलन कांग्रेस करेगी। हर जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री के पुतले भी फूंके जायेंगे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

riwa news

 मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर परियोजना कार्य का जायजा लिया। उन्होंने परियोजना कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। यह परियोजना दुनिया की सबसे बड़ी सौर ऊर्जा परियोजना है। इससे 750 मेगावॉट बिजली का उत्पादन होगा। इसमें सहभागिता के लिए प्रमुख राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कम्पनियों ने रूचि दिखाई है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि परियोजना के कार्य में तेजी लायी जाये। उन्होंने परियोजना के विभिन्न चरणों के कार्य की जानकारी ली। बताया गया कि परियोजना को 250 मेगावॉट की तीन इकाइयों में बाँटा गया है। इसके पावर ग्रिड सब स्टेशन का कार्य प्रगति पर है। यह देश की पहली परियोजना है, जिसे क्लीन टेक्नोलॉजी फण्ड के अंतर्गत ऋण स्वीकृत किया गया है। इससे दिल्ली मेट्रो को बिजली दी जायेगी। परियोजना का प्रस्तुतिकरण करते हुए प्रमुख सचिव नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा श्री मनु श्रीवास्तव ने बताया कि परियोजना से प्रदेश को विभिन्न लाभ होंगे। इनमें प्रदेश को सस्ती सौर विद्युत प्राप्त होगी, विद्युत वितरण कम्पनियों के आर.पी.ओ. की पूर्ति, परियोजना में 5000 करोड़ रूपये का निवेश, निजी भूमि के लिये भू-स्वामियों को 54 करोड़ रूपये का भुगतान, प्रमुख है। विकासकों से 15 करोड़ रूपये स्थानीय क्षेत्र विकास के रूप में प्राप्त होंगे। विकासकों से रजिस्ट्रेशन के रूप में राज्य को साढ़े सात करोड़ रूपये और राजस्व भूमि उपयोग के लिये 32 करोड़ रूपये प्राप्त होंगे। परियोजना निर्माण अवधि में 13 हजार 500 श्रमिकों को रोजगार मिलेगा तथा परियोजना कमीशनिंग होने पर 750 श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध होगा।बैठक में ऊर्जा मंत्री श्री पारस जैन, उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह, अपर मुख्य सचिव वित्त श्री ए.पी. श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव उद्योग श्री मोहम्मद सुलेमान एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान

   मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में भोपाल में  सम्पन्न निवेश संवर्धन उप समिति की बैठक में निवेश संबंधी छह परियोजनाओं की स्वीकृति दी गई। इन परियोजनाओं से प्रदेश में करीब 3,285 करोड़ रूपये का पूँजी निवेश होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार की नीति निवेश को प्रोत्साहन देने की है। प्रदेश में निवेश के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध है। बैठक में बताया गया कि मेसर्स पेसिफिक आयरन मेन्यूफेक्चरिंग लिमिटेड द्वारा जबलपुर जिले के सिहोरा में 335 करोड़ रूपये के निवेश से इंट्रीग्रेटेड स्टील प्लांट की स्थापना की जाएगी। मेसर्स फुजित्सु आप्टेल प्रायवेट लिमिटेड द्वारा रायसेन जिले के मण्डीदीप में 57 करोड़ रूपये के निवेश से आई.टी. सेक्टर में विशेष प्र-संस्करण क्षेत्र विकसित किया जाएगा। मेसर्स मयूर यूनिकोटर्स लिमिटेड द्वारा मुरैना जिले के सीतापुर में 109 करोड़ रूपये के निवेश से कोटेड फेब्रिक टेक्सटाईल परियोजना स्थापित की जाएगी। मेसर्स वर्धमान टेक्सटाईल लिमिटेड द्वारा मण्डीदीप, सतलापुर और बुधनी में स्थित इकाइयों के आधुनिकीकरण और विस्तार के लिए 1450 करोड़ रूपए का निवेश किया जाएगा। इसी तरह मेसर्स सागर मेन्युफेक्चरिंग प्रायवेट लिमिटेड द्वारा रायसेन जिले के तामोट में 936.64 करोड़ रूपये के निवेश से विस्तार किया जाएगा। मेसर्स हेटिच इंडिया प्रायवेट लिमिटेड द्वारा पीथमपुर में 398 करोड़ रूपये के निवेश से फर्नीचर फिटिंग्स निर्माण इकाई स्थापित की जाएगी। बैठक में वित्त मंत्री श्री जयंत मलैया, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, ऊर्जा मंत्री श्री पारस जैन, राजस्व मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग राज्य मंत्री श्री संजय पाठक, मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह, अपर मुख्य सचिव वित्त श्री ए.पी. श्रीवास्तव, अपर मुख्य सचिव ऊर्जा श्री इकबाल सिंह बैस, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री अशोक वर्णवाल, प्रमुख सचिव वाणिज्य एवं उद्योग श्री मोहम्मद सुलेमान, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री एस.के. मिश्रा और सचिव श्री विवेक अग्रवाल उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

khadi

  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान से भोपाल में  मुख्यमंत्री निवास पर खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली 40 छात्राओं ने मुलाकात की। इन छात्राओं ने क्रिस्प में दो पहिया वाहन मरम्मत का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बेटियाँ सशक्त बने और दूसरों को सहारा दें। राज्य सरकार ने युवा उद्यमियों के लिये मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजना शुरू की है। योजना में 50 हजार से 10 लाख रूपये तक का ऋण उपलब्ध करवाया जाता है। बताया गया कि इस तरह का प्रशिक्षण प्रदेश में पहली बार छात्राओं के लिये शुरू किया गया है। इन छात्राओं का चयन प्रदेश के 18 जिलों से किया गया। इन्हें तीन माह का प्रशिक्षण क्रिस्प भोपाल में दिया गया। इन छात्राओं में से 25 को रोजगार मिल गया है। इस अवसर पर खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री सुरेश आर्य और खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की प्रबंध संचालक श्रीमती रेनू तिवारी भी उपस्थित थीं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

kumar gandharv

संगीत जीवन को आनंदमयी बनाता है। पंडित कुमार गंधर्वजी ने संगीत को जो उँचाइयाँ दी हैं उनको बयान करना संभव नहीं है। देवास नगर जहाँ कुमारजी ने संगीत साधना की है, वहाँ आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने यह बात देवास में प्रख्यात संगीतज्ञ पंडित कुमार गंधर्व की 25वीं पुण्य-तिथि पर अनहद समारोह में कही। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कुमारजी के निवास-स्थल पर उनकी स्मृति में संजोई वस्तुओं एवं उनके बाल्य-काल के चित्रों को देखकर मन अभिभूत हो गया। उन्होंने कहा कि देवास में कुमार गंधर्व संग्रहालय बनाया जायेगा। इसके लिए स्थान का चयन विचार-विमर्श कर किया जायेगा। इसके अलावा देवास शहर में कुमारजी की प्रतिमा भी स्थापित की जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिविल लाईन मार्ग का नामकरण पंडित कुमार गंधर्व के नाम से किया जायेगा। उन्होंने शिलालेख का अनावरण भी किया।  श्री अशोक वाजपेयी एवं श्री महेश अलकुंजवार ने भी संबोधित किया। पंडित मधुप मुदगल के निर्देशन में 29 कलाकारों के दल द्वारा गंवर्ध वृन्द प्रस्तुत किया गया। शुरूआत स्वाति-वाचन हुई। इसके बाद राग कल्याण में ध्रुपद गायन हुआ। मुख्यमंत्री श्री चौहान एवं सभी श्रोताओं ने आनंद के साथ प्रस्तुतियों को सुना।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

anandam

मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है जहाँ आर्थिक रूप से सम्पन्न नागरिकों द्वारा अपनी जरूरत से ज्यादा सामग्री जरूरतमंदो को देने के लिए “आनंदम” कार्यक्रम की शुरूआत की है। प्रत्येक जिले में ऐसे स्थान तय किए गए हैं जहाँ नागरिक जरूरतमंदों के लिए सामग्री दान दे सकते हैं और जरूरतमंद उन्हें ले सकते हैं। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मकर संक्रांति के पावन पर्व पर नवगठित आनंद विभाग के “आनंदम” कार्यक्रम की शुरूआत स्थानीय टी. टी. नगर स्टेडियम से की। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में 21 जनवरी तक आनंद उत्सव मनाया जायेगा। इसमें आनंद देने वाली गतिविधियों जैसे पारम्परिक खेल, नृत्य एवं संगीत की गतिविधियाँ शुरू की गई हैं। सभी आयु वर्ग के लोग इसमें भाग ले रहे हैं। आनंद विभाग गठित करने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है। आनंद सभाओं का आयोजन इस अनूठे कार्यक्रम का प्रदेश में एक साथ शुभारंभ करते हुए श्री चौहान ने कहा कि सच्चा आनंद दूसरों की मदद करने से मिलता है। नागरिको में प्रसन्न्ता का प्रतिशत बढ़ाने के लिये आनंदम कार्यक्रम जैसी पहल की गयी है। उन्होंने कहा कि जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोंण लाने के उद्देश्य से आनंद सभाओं का आयोजन किया जायेगा। विद्यार्थियों को तनाव मुक्त रखते हुये उन्हें जीवन जीने की कला भी सिखायी जायेगी। जीवन को आनंदमय और अर्थपूर्ण बनाने से संबंधित पाठ को शालेय पाठ्यक्रमों में शामिल किया जायेगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण लाना है ताकि वे जरूरतमंदो की सेवा और सहायता के लिये वैचारिक रूप से तैयार रहे। स्कूलों में भी आनंद सभाओं का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वेच्छा से आनंदक के रूप में स्वयं का पंजीयन करवाये। उन्हें प्रारंभिक प्रशिक्षण दिया जायेगा और वे आनंद के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे। श्री चौहान ने कहा कि www.anandsansthanmp.in पर जाकर हर नागरिक आनंदक बन सकता है, जो दूसरों को खुशी देने की इच्छा रखता‍है। इसमें अशासकीय संगठन, शासकीय कर्मचारी, सांस्कृतिक, व्यापारिक संस्थाएँ भाग ले सकते है। मुख्यमंत्री ने नागरिकों को मकर संक्रांति पर्व की बधाई देते हुए कहा कि आनंदम कार्यक्रम प्रदेश सरकार की अनूठी पहल है। उन्होंने कहा कि केवल धन और संसाधन से आनंद नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि आनंद के बिना दीर्घायु और दीर्घजीवन किसी काम का नहीं है। उन्होंने कहा कि आनंद देने वाली गतिविधियों की शुरुआत के साथ विकास की गतिविधियाँ निरंतर चलती रहेंगी। मुख्यमंत्री ने आनंदम की अवधारणा समझाते हुए कहा कि खुशी के लिए धन, संसाधन और पद-प्रतिष्ठा पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि शास्त्रों में कहा गया है कि दान के बिना अन्न जहर के समान होता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे ऐसी उपयोगी वस्तुओं को जरूरतमंदो को दे जो उनके पास आवश्यकता से ज्यादा है जैसे कपड़े, कंबल, किताबें, बर्तन, फर्नीचर या अन्य सामग्री। उन्होंने माताओं बहनों से भी आग्रह किया कि वे इस पहल को प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक रूप से जिला मुख्यालयों में शुरूआत हुई है। इसे क्रमश: शहरों, पंचायत स्तर पर ले जाया जायेगा। श्री चौहान ने स्पष्ट किया कि आनंदम कार्यक्रम पूर्ण रूप से स्वैच्छिक कार्यक्रम है। यह आनंद की वर्षा करने वाला प्रकल्प है। उन्होंने समाज के सभी सक्षम वर्गों से अपील की कि वे इसमें आगे आकर भाग लें। उन्होंने बताया कि फिलहाल राजधानी में टी.टी.नगर स्टेडियम, कान्सेप्ट स्कूल साऊथ टी.टी. नगर, संजय तरण पुष्‍कर- कोहेफिजा, गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र और स्वर्ण जयंती पार्क कोलार रोड में व्यवस्था की गयी है। इसी तरह यह व्यवस्था सभी जिला मुख्यालयों में शुरू की गई है। नागरिकों ने किया भरपूर स्वागत मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरों को खुशी देने की भावना का विस्तार सभी के सहयोग से हो सकता है। मुख्यमंत्री ने वीडियो कान्फेंसिंग के जरिये प्रदेश के विभिन्न जिलों में आनंदम कार्यक्रम में भाग लेने वाले नागरिको से चर्चा की। भोपाल के युवा श्री विधान जैन ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्होंने ओढ़ने और पहनने के गरम कपड़े जरूरतमंदो के लिये दान दिये हैं। ग्वालियर चेम्बर ऑफ कामर्स के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री की इस पहल की सराहना की और कहा कि वे सब मिलकर इसे आगे बढ़ायेंगे। मुख्यमंत्री ने जबलपुर और उज्जैन के नागरिकों से भी बात की और उन्हें आनंदम कार्यक्रम में भागीदारी करने के लिए आभार व्यक्त किया। राजस्व मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि दूसरों को सुख और प्रसन्नता देने वाला यह कार्यक्रम पूरे देश में अनूठा कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह ने अपने जरूरत से ज्यादा सामान्य जैसे जैकेट, साड़ियाँ, कम्बल, बर्तन, स्कूल बैग जरूरतमंदों के लिए दान दिए। श्री चौहान एवं श्रीमती साधना सिंह ने पतंग भी उड़ाई। भोपाल महापौर श्री आलोक शर्मा ने आभार व्यक्त किया। सहकारिता राज्यमंत्री श्री विश्वास सारंग, विधायक श्री सुरेंद्र नाथ सिंह, श्री विष्णु खत्री, श्री रामेश्वर शर्मा, नगर निगम के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह चौहान, पूर्व मेयर श्रीमती कृष्णा गौर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मनमोहन नागर, मध्यप्रदेश व्यापार संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष श्री मदनमोहन गुप्ता, गोविंदपुरा इण्डस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री मुकेश सचदेव, आनंद विभाग के प्रमुख सचिव श्री इकबाल सिंह बैस, भोपाल संभाग के आयुक्त श्री अजातशत्रु एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

green builiding

    मध्यप्रदेश गृह निर्माण मण्डल की योजनाओं में पर्यावरणीय संवेदनशीलता और नैसर्गिक वातावरण को समाहित करने के लिये मण्डल और ग्रीन रेटिंग फॉर इंटीग्रेटेड हेबिटेट एसेसमेंट (ग्रीहा) के मध्य करारनामा हुआ। इस मौके पर अध्यक्ष श्री कृष्ण मुरारी मोघे और आयुक्त श्री नीतेश व्यास उपस्थित थे। अध्यक्ष  कृष्ण मुरारी मोघे ने कहा कि मण्डल की योजनाओं में ग्रीन बिल्डिंग कांसेप्ट को अपनाने से आम उपभोक्ताओं को इस करारनामे से लाभ पहुँचेगा। ग्रीहा (GRIHA) काउंसिल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संजय सेठ ने योजना का प्रेजेंटेशन दिया। उल्लेखनीय है कि ग्रीहा GRIHA काउंसिल भारत सरकार के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्रालय तथा TERI द्वारा प्रवर्तित संस्थान है। ग्रीन बिल्डिंग कांसेप्ट को मण्डल की योजनाओं में अपनाने के लिये संचालक मण्डल की पिछली बैठक में संकल्प पारित किया गया था। करारनामे के बाद अब मण्डल की महत्वपूर्ण आवासीय परियोजनाओं और राज्य शासन के लिये बनायी जाने वाली योजनाओं में ग्रीन बिल्डिंग कांसेप्ट को अपनाया जायेगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

rajmarg

मुख्यमंत्री ने औपचारिकताएँ पूरी करने के दिये निर्देश   मध्यप्रदेश में 2021 किलोमीटर लंबे सात नए मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहाँ मंत्रालय में नए राष्ट्रीय राजमार्गों को शामिल करने के लिये बुलाई गई उच्च-स्तरीय बैठक में नये प्रस्तावों पर केन्द्र से अपेक्षित औपचारिकताएँ पूरी करने के निर्देश दिये। श्री चौहान ने कहा कि नए राष्ट्रीय राजमार्गों के जुड़ने से विकास में गति आयेगी। प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्गों में 264 किमी चापड़ा से निमडी (देवास से झाबुआ), 376 किमी छिंदवाड़ा से खिमलासा, 529 किमी सागर से बरगवाँ, 289 किमी जबलपुर से कालिंजर – (उप्र सीमा,) 249 किमी कुक्षी से जावरा, 205 किमी चाबी से जयसिंहनगर और 195 किमी डबरा से गोरस शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 20 पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग हैं जिनकी कुल लंबाई 4771 किलोमीटर है। राष्ट्रीय राजमार्गों के सुदृढ़ीकरण के लिए 1640 करोड़ रुपए मिल चुके हैं। मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह,  प्रमुख सचिव लोक निर्माण श्री प्रमोद अग्रवाल,  प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री अशोक वर्णवाल, मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक श्री मनीष रस्तोगी, सचिव मुख्यमंत्री श्री हरिरंजन राव और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

नदी संरक्षण एवं पर्यावरण

नर्मदा सेवा यात्रा नदी संरक्षण एवं पर्यावरण बचाने के लिये किया जा रहा दुनिया का सबसे बड़ा एवं अद्भुत आंदोलन है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान नर्मदा सेवा यात्रा के 33 वें दिन नर्मदा सेवा यात्रा के सेवकों एवं जन-समुदाय को होशंगाबाद जिले के सांगाखेड़ा खुर्द में नर्मदा तट पर संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने प्रदूषित होती नर्मदा को बचाने के लिये लोगों से आव्हान किया कि वे नर्मदा जल को शुद्ध रखने में अपना योगदान दें। नर्मदा में पूजा के फूल,माला,प्लास्टिक के दीप आदि का विर्सजन नहीं करें। इसके लिये वे नर्मदा तट पर पृथक से विसर्जन कुंड का निर्माण करवायेंगे। नर्मदा तट पर होने वाले दाह संस्कारों से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिये तटों के किनारे मुक्ति धामों का निर्माण किया जायेगा। गणेश एवं दुर्गा जी की मूर्तियों के विर्सजन के लिये भी अलग से विर्सजन कुंडों का निर्माण करवाया जायेगा। माता और बहनों को नर्मदा स्नान के बाद कपड़े बदलने के लिये चेंजिंग रूम बनवाये जायेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में बेटियों का मान-सम्मान सुनिश्चित हो। उनकी सुरक्षा के लिये दुराचारियों को जेल नहीं बल्कि सीधे फाँसी पर लटकाया जा सके, इसके लिये शीघ्र प्रावधान के लिये कार्रवाई की जायेगी। नर्मदा नदी का उद्गम अन्य नदियों की तरह नहीं वरन पेड़ों द्वारा अवशोषित वर्षा का जल बूंदों के रूप में झीरियों के द्वारा नर्मदा नदी में गिरता रहता है। वैज्ञानिकों के अनुसार नर्मदा का जल-स्तर बढ़ाने का एकमात्र उपाय नर्मदा के किनारों पर वृक्षारोपण ही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शासकीय विभाग अपनी-अपनी भूमि पर वृक्ष लगायेंगे और किसान अपनी निजी भूमि पर स्वयं वृक्षारोपण करें। किसानों को नुकसान न हो इसके लिये किसान फलदार एवं छायादार वृक्ष लगायें और जब तक फल नहीं आते शासन 20 हजार रूपये प्रति हेक्टेयर का भुगतान करेगा। पेड़ लगाने के लिये 40 प्रतिशत सबसिडी दी जायेगी। फलदार पेड़ों के बीच वह अन्य दूसरी फसल भी उगा सकता है। पेड़ लगाने से एक ओर जहाँ नर्मदा की धारा विशाल रूप लेगी वहीं किसान भी लाभान्वित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि नर्मदा नदी पर डेम बनाकर बिजली उत्पन्न की जा रही है। इससे किसान अपने खेतों में पर्याप्त मात्रा में सिंचाई कर भरपूर फसल उगा रहे हैं। कहते हैं यमुना में 7 बार स्नान से तो गंगा में एक बार स्नान से मोक्ष की प्राप्ति होती है तो माँ नर्मदा के दर्शन मात्र से मनुष्य अपने पापों से मुक्त हो जाता है। इस अवसर पर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष श्री सीताशरण शर्मा, वरिष्‍ठ मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार, श्री सूर्यप्रकाश मीणा, सांसद श्री राव उदय प्रताप सिंह, अध्यक्ष खनिज विकास निगम श्री शिव चौबे, संत बाबा बालकदास, सुश्री प्रज्ञा भारती, विधायक श्री विजयपाल सिंह एवं श्रीमती साधना सिंह एवं डॉ. किरण शेजवार सहित बड़ी संख्या में जनसमूह उपस्थित था।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

सरकार भरेगी पूरी फीस

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने आज यहाँ मुख्यमंत्री निवास पर विद्यार्थी पंचायत में घोषणा की‍कि म.प्र. बोर्ड की बारहवीं की परीक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों का राष्ट्रीय-स्तर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश के लिए चयन होने पर उनकी पूरी फीस राज्य सरकार भरेगी। जिन विद्यार्थियों के 85 प्रतिशत से कम अंक आते हैं और उनका चयन राष्ट्रीय-स्तर के शैक्षणिक संस्थानों में होता है तो उन्हें राज्य सरकार शून्य प्रतिशत ब्याज पर शिक्षा ऋण उपलब्ध करवाएगी। राज्य सरकार द्वारा विभिन्न वर्गों से संवाद के लिए आयोजित पंचायतों की श्रंखला में यह पंचायत आयोजित की गई। श्री चौहान ने स्वामी विवेकानन्द जी का पुण्य-स्मरण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अगले शैक्षणिक सत्र से स्नातक स्तर के पाठ्यक्रम से सेमेस्टर व्यवस्था समाप्त कर दी जाएगी। अगले शैक्षणिक सत्र से सभी महाविद्यालयों में स्नातक स्तर पर गणवेश लागू होगा। विद्यार्थियों और उद्योगों के बीच परस्पर संवाद के लिये एक प्लेसमेंट पोर्टल बनाया जाएगा। शैक्षणिक गुणवत्ता के लिए अगले शैक्षणिक सत्र से पाँचवीं और आठवीं की बोर्ड परीक्षाएँ होगी। श्री चौहान ने कहा कि वर्ष में एक दिन मुख्यमंत्री, मंत्री, रिटायर्ड अधिकारी, अधिकारी, कॉलेज के विद्यार्थी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने जाएँगे। इसकी शुरूआत 28 जनवरी से की जा रही है। उन्होंने कहा कि बोर्ड की परीक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले बच्चों को इस बार लेपटॉप की राशि के स्थान पर लेपटॉप दिए जाएँगे। एन.सी.सी. और एन.एस.एस. विद्यार्थियों को वेटेज देने की योजना बनाई जाएगी। सभी महाविद्यालयों का रिकार्ड ऑनलाईन किया जाएगा। अगले सत्र से राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के विद्यार्थी हिन्दी में प्रश्नपत्र दे सकेंगे। राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं की कोचिंग सभी वर्गों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाई जाएगी। चिन्हित महाविद्यालयों में प्लेसमेंट सेंटर खोले जाएँगे। इस वर्ष 50 महाविद्यालय के भवनों के लिए राशि आवंटित की जाएगी। सभी विश्वविद्यालयों में बैचलर ऑफ वोकेशनल एजुकेशन शुरू किया जायेगा। प्रत्येक संभाग में एक उत्कृष्ट महाविद्यालय और प्रत्येक जिले में एक आदर्श महाविद्यालय बनाया जाएगा। विद्यार्थियों से जुड़ी प्रमुख सुविधाओं को लोक सेवा गारंटी अधिनियम में लाया जाएगा। शासकीय स्कूलों के पाठ्यक्रमों को एन.सी.ई.आर.टी. के समतुल्य बनाया जाएगा। प्रदेश में विश्व स्तरीय कौशल विकास संस्थान खोला जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार का फोकस उद्योग, शिक्षा और रोजगार पर है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है, मध्यप्रदेश इसमें पीछे नहीं रहेगा। प्रदेश में दुनिया का सबसे बड़ा पर्यावरण संरक्षण का अभियान 'नमामि देवी नर्मदे''-सेवा यात्रा चल रहा है। इसके अंतर्गत नर्मदा के दोनों तटों पर नशामुक्ति का अभियान चलाया जा रहा है। नर्मदा सेवा यात्रा में विद्यार्थी भी सहभागिता करें। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि अपने महाविद्यालय परिसरों में नशामुक्ति अभियान चलाएँ। वर्ष में एक पेड़ जरूर लगाएं। अपने शहर और गाँव को स्वच्छ रखें। प्रदेश के युवा उद्यमी बनें। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना और मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजना लागू की है। इस वर्ष प्रदेश के साढ़े सात लाख युवाओं को स्व-रोजगार के लिए मदद की जाएगी।   विद्यार्थियों ने खुलकर रखे सुझाव मुख्यमंत्री ने स्कूल शिक्षा और उच्च शिक्षा विभाग में चल रही योजनाओं के हितग्राही विद्यार्थियों को प्रतीक स्वरूप सुविधाएँ प्रदान की। मुख्यमंत्री ने प्लेसमेंट पोर्टल का भी शुभारंभ किया और कौशल विकास पर काफी टेबल बुक का भी विमोचन किया।  उन्होंने पहली से बारहवीं कक्षा तक के बच्चों को छात्रवृत्ति वितरण की 'मिशन वन क्लिक'' योजना का शुभारंभ किया। इसमें एक क्लिक में 65 लाख बच्चों के खातों में छात्रवृत्ति की राशि पहुँच गई। विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री के आग्रह पर स्कूल और महाविद्यालय के शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के संबंध में सुझाव दिये। इनमें कालेजों में प्लेसमेंट सुविधा लागू करने, महाविद्यालयों में गणवेष अनिवार्य करने, एनसीसी, एनएसएस और खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्याथियों को शासकीय नौकरी में विशेष छूट देने, स्कूल और कॉलेज के पाठ्यक्रमों में महिलाओं और बेटियों गरिमा का सम्मान करने संबंधी पाठ जोड़ने, महाविद्यालयों में शैक्षणिक स्टाफ बढ़ाने, जिलों में उत्कृष्ट महाविद्यालय बनाने, खेलकूद की सामग्री पर वेट टैक्स कम करने, पाँचवीं और आठवीं की कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएँ लेने, प्रदेश में एनएसएस का मुख्यालय बनाने, महाविद्यालय स्तर पर अखिल भारतीय परीक्षाओं की कोचिंग की व्यवस्था करने, नशे पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने और नई युवा नीति बनाने संबंधी सुझाव प्रमुख हैं। विद्यार्थियों को दिलाया संकल्प मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से प्रदेश के नवनिर्माण और समरस समाज के लिए निम्न संकल्प दिलायें:   1.        सन्मार्ग से न भटकें। 2.       बेटियों की गरिमा का सम्मान करें। 3.        खूब पढ़ें। 4.        नशे से दूर रहें। 5.        कालेज कैम्पस में नशे के विरुद्ध अभियान चलायें। 6.        कम से कम एक पेड़ अवश्य लगायें और उसकी रक्षा करें। 7.        स्वच्छता अभियान में भागीदारी करें। प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा श्री आशीष उपाध्याय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन दर्शन पर प्रकाशित ग्रंथ अतिथियों को भेंट किये।  इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया, स्कूल शिक्षा मंत्री  कुंवर विजय शाह, तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री श्री दीपक जोशी, म.प्र. माद्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष श्री सुधि रंजन मोहंती और सभी जिलों से बड़ी संख्या में आये स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मुख्यमंत्री  सूर्य नमस्कार और प्राणायाम

कहा आत्मविश्वास, स्वस्थ शरीर, प्रखर बुद्धि से छुएँ नई ऊचाइयाँ   स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आज पूरे प्रदेश में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सुबह स्थानीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक शाला के प्रांगण में बच्चों के साथ सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम किया। श्री चौहान ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर उनका पुण्य-स्मरण किया। उन्होंने विवेकानंद के आदर्शों का स्मरण करते हुए कहा कि मनुष्य में अनंत शक्तियाँ और ऊर्जा होती है। वह असंभव कार्य भी आसानी से कर सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों का आव्हान किया कि वे स्वयं पर विश्वास रखें। हमेशा आत्म विश्वास से भरे रहें और स्वस्थ शरीर और प्रखर बुद्धि  के साथ नई ऊँचाइयों को छुएँ। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने यह सिखाया कि जीवन व्यर्थ बिताने के लिये नहीं बल्कि महान कार्य करने के लिये है। उन्होंने युवाओं का आव्हान किया कि वे खूब खेलें, स्वस्थ रहें और पढ़ाई करें। पढाई में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जायेगी। मुख्यमंत्री ने गुलदस्ते की जगह किताबों से स्वागत करने की स्कूल शिक्षा की पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसमें जिज्ञासु प्रवृत्ति का विकास होगा। मुख्यमंत्री ने सूर्य नमस्कार के लाभ बताते हुए कहा कि यह योग क्रियाओं का समुच्चय है। उन्होंने कहा कि भारतीय ऋषियों ने वर्षों के ज्ञान और चिंतन के बाद सूर्य नमस्कार को मानव समाज के सामने प्रस्तुत किया। उल्लेखनीय है कि सूर्य नमस्कार और प्राणायाम करना प्रदेश की युवा नीति का अंग है। कार्यक्रम का आयोजन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा किया गया। स्कूल शिक्षा मंत्री कुंवर विजय शाह और स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री श्री दीपक जोशी और राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. राघवेन्द्र शर्मा ने भी सामूहिक सूर्य नमस्कार और प्राणायाम में भाग लिया। उन्होंने भस्त्रिका और भांभरी प्राणायाम किया। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक शिकागो भाषण का पाठ विद्यार्थियों को सुनाया गया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

narmda yatra

भटगाँव में जन-संवाद में वन मंत्री डॉ. शेजवार   वन मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार ने भटगाँव में 'नमामि देवी नर्मदे''-सेवा यात्रा के जन-संवाद कार्यक्रम में कहा कि माँ नर्मदा में कूड़ा कर्कट, मल और गंदगी नहीं डाली जाए। इसके पानी को हमेशा निर्मल, साफ और शुद्ध रखा जाए। उन्होंने कहा कि पानी की शुद्धता के लिए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जायेंगे। अशुद्ध पानी को भी रिसाइकिलिंग कर किसानों को खेत में सिंचाई के लिये दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नर्मदा के सभी घाटों में महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम बनाए जायेंगे। डॉ. शेजवार ने कहा कि नर्मदा पुराण में कहा गया है कि सभी नदियाँ समाप्त हो जाएगी किन्तु नर्मदा अनंत काल तक रहेगी। वर्तमान में नर्मदा के पानी से प्रदेश के 5 स्थान में बिजली पैदा की जा रही है। इसके पहले यात्रा के ग्राम गलचा से भटगाँव पहुँचने पर यात्रा के ध्वज एवं कलश की पूजा-अर्चना कर जन-संवाद प्रारंभ किया गया। सांसद श्री राव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि शासन ने नर्मदा नदी की चिंता की है। अब समय आ गया है कि हम सब मिलकर नर्मदा की चिंता करे और उसे प्रदूषण से मुक्त कराये। साध्वी प्रज्ञा भारती ने कहा कि यह यात्रा राजनैतिक नहीं है। यह अध्यात्मिक यात्रा है और इसमें सभी धर्मों एवं जाति के लोगों ने सहयोग किया है। इस अवसर पर विधायक श्री विजयपाल सिंह, साध्वी प्रज्ञा भारती, योगमाया तीर्थ सहित अनेक जन-प्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद थे। भानपुर और गलचा में हुआ यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत  यात्रा का पिपरिया सहलबाड़ा से सोहागपुर के ग्राम माछा में प्रवेश हुआ। यात्रा प्रात: माछा पहुँची जहाँ ग्रामीणों ने उत्साह से स्वागत किया। यात्रा माछा से अजेरा एवं अजेरा से भानपुर पहुँची। दोपहर में यात्रा भानपुर पहुँची तो ग्रामीणों ने यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत किया। माँ नर्मदा के जयकारों के बीच यात्रा के ध्वज एवं कलश की पूजा-अर्चना हुई। नौ कन्याओ ने कलश यात्रा निकाली। भानपुर में सांसद श्री राव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि नर्मदा की सेवा के लिए यह यात्रा निकाली गई है। नर्मदा का पानी शुद्ध रहे, मिट्टी का कटाव न हो। माँ नर्मदा के किनारे हरे-भरे रहे। साध्वी प्रज्ञा भारती ने कहा कि जो लोग माँ नर्मदा के साथ हैं, वे अभूतपूर्व कार्य कर रहे हैं। विधायक श्री विजयपाल सिंह ने सभी को नर्मदा को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त रखने की शपथ दिलाई। मध्यप्रदेश खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री शिव चौबे भी मौजूद थे। गलचा में दिखा उत्साह पैदल यात्री भानपुर से जब गलचा पहुँचे तब ग्रामीण जन ने उत्साह से सबका स्वागत किया। कन्याओं ने सर पर कलश रखकर यात्रा का स्वागत किया। यहाँ जन-प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने कन्या-पूजन भी किया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

hoshangabad

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अगले वित्त वर्ष से नर्मदा तट पर कोई शराब की दुकान नहीं खुलेगी। प्रदेश में नशा मुक्ति का अभियान चलाया जायेगा। नर्मदा तट के सभी शहरों में ट्रीटमेंट प्लांट बनाये जायेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान होशंगाबाद जिले के ग्राम सांडिया में नर्मदा सेवा यात्रा को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीताशरण शर्मा, लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह और जिले के प्रभारी एवं उद्यानिकी राज्य मंत्री श्री सूर्यप्रकाश मीणा विशेष रूप से उपस्थित थे। बलात्कारी को फाँसी की सजा देने का कानून बनाया जाये मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि देश विचार करें कि बलात्कारियों को फाँसी की सजा दी जाये। इसके लिये सभी राजनैतिक दल, संत और समाजसेवी पहल करें। इस संबंध में संविधान संशोधन कर कानून बनाया जाये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लोगों को नर्मदा के संरक्षण का संकल्प दिलाया। उन्होंने नर्मदा तट पर सामूहिक आरती में भाग लिया। इसके पहले उन्होंने नर्मदा-पूजन और कन्या-पूजन किया। साथ ही नर्मदा तट पर वृक्षारोपण किया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि 'नमामि देवी नर्मदे'- सेवा यात्रा नदी संरक्षण और पर्यावरण बचाने का सबसे बड़ा अभियान है। इसमें समाज का हर वर्ग भागीदारी करे और इसे जनआंदोलन बनायें। नदी और जल के बिना जीवन संभव नहीं है। नर्मदा नदी ने मध्यप्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। नर्मदा के जल से सिंचाई और बिजली मिली है। नर्मदा के दोनों तट के जंगलों से पेड़ कटने से नुकसान हुआ है। यही स्थिति रही तो आने वाले 50 वर्ष में पानी देखने को नहीं मिलेगा। इस अभियान में नर्मदा के दोनों तट पर पेड़ लगाने का अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नर्मदा के दोनो तटों पर पेड़ लगायें और नर्मदा तट के गाँवों के हर घर में शौचालय बनवायें। पूजन के नाम पर नर्मदा नदी में फूल, नारियल,तेल आदि सामग्री नहीं डालें। नर्मदा नदी में मूर्तियाँ विसर्जित नहीं करें और नर्मदा किनारे के ग्रामों को नशा मुक्त बनायें। उन्होंने कहा कि बेटे –बेटियों में भेदभाव नहीं करें। हर बच्चे को स्कूल भेजें। नर्मदा नदी के किनारों पर अवैध उत्खनन रोकने के लिये सख्त कार्रवाई की जायेगी। कार्यक्रम को सांसद श्री उदयप्रताप सिंह और साध्वी प्रज्ञा भारती ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री शिव चौबे, विधायक श्री ठाकुर दास नागवंशी, जन-अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री प्रदीप पांडे, साध्वी योगमाया तीर्थ, महंत श्री बालकदास सहित संतगण, जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

onlaine chatrvritti

वन क्लिक पर विद्यार्थियों के खाते में हस्तांतरित हो रही है छात्रवृत्ति 82 लाख विद्यार्थी को 500 करोड़ की छात्रवृत्ति मंजूर  इस वित्त वर्ष से 8 विभाग की 30 प्रकार की छात्रवृत्ति कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों को वन क्लिक पर एक साथ सीधे उनके खाते में हस्तांतरित की जा रही है। इसके लिये नोडल एजेंसी स्कूल शिक्षा विभाग को बनाया गया है। अब तक कक्षा-1 से 12 तक के करीब 82 लाख स्कूली विद्यार्थियों को 500 करोड़ की छात्रवृत्ति स्वीकृत की गयी है। विद्यार्थियों को ऑनलाइन छात्रवृत्ति स्वीकृति एवं वितरण के लिये नेशनल इन्फार्मेशन सेंटर (एनआईसी) के सहयोग से समग्र शिक्षा पोर्टल का निर्माण किया गया है। पोर्टल में शालाओं में पंजीकृत विद्यार्थियों का डाटा संधारित कर विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के मापदण्ड अनुसार छात्रवृत्ति को ऑनलाइन किया गया है। पोर्टल पर उपलब्ध डाटा-बेस के उपयोग से छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के साथ विभाग की अन्य योजना, जिनमें साइकिल वितरण, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को लेपटॉप की राशि भी सीधे छात्रों के खातों में अंतरित की जा रही है।  65 लाख विद्यार्थी को हस्तांतरित होगी छात्रवृत्ति केन्द्र सरकार ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर को प्रभावशाली बनाने के निर्देश दिये थे। लगभग 65 लाख विद्यार्थी को एक दिवस में छात्रवृत्ति राशि उनके बैंक खाते में प्राप्त हो जायेगी। छात्रवृत्ति की ऑनलाइन व्यवस्था से डिजिटल इण्डिया एवं डीबीटी के उद्देश्य को पूरा किया जायेगा। शेष विद्यार्थियों को तकनीकी सीमाओं के कारण लगभग 7 दिन में छात्रवृत्ति बैंक खातों में हस्तांतरित हो जायेगी। छात्रवृत्ति स्वीकृति और वितरण की समस्त जानकारी समग्र शिक्षा पोर्टल पर पब्लिक डोमेन में उपलब्ध है। यदि विद्यार्थी को छात्रवृत्ति नहीं प्राप्त हुई है तो वह पोर्टल पर इसका कारण ज्ञात कर सकता है। देश अथवा अन्य किसी स्थान पर इतने अधिक हितग्राही को एक साथ इतनी बड़ी राशि स्थानांतरित किये जाने का संभवत: पहला अवसर होगा।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

कौशल उन्नयन

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश कौशल उन्नयन में देश का नम्बर एक राज्य बने। देश-प्रदेश के रोजगार के अवसरों में प्रदेश के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार मिले। श्री चौहान मंत्रालय में व्यवसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद की साधारण सभा की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में तकनीकी शिक्षा एवं कौशल उन्नयन राज्य मंत्री श्री दीपक जोशी एवं मुख्य सचिव श्री बी.पी.सिंह भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रोजगार की माँग और आपूर्ति में संतुलन की जरूरत बताते हुए कहा कि बहुउद्देश्यीय व्यवसायिक प्रशिक्षण की व्यवस्था जरूरी है। उद्योग जगत की कार्मिक आवश्यकताओं का अध्ययन कर, उनके अनुसार कुशल व्यक्ति उपलब्ध हों, इसके प्रभावी प्रबंध जरूरी है। उन्होंने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण व्यवस्था और पाठ्यक्रम को विश्व-स्तरीय बनाने पर फोकस करने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करने वाली उत्कृष्ट निजी संस्थाओं का भी अध्ययन करवाया जाये। प्रदेश के कौशल उन्नयन कार्यक्रम में उनकी भी सकारात्मक सहभागिता ले सकते हैं। उन्होंने परिषद द्वारा संचालित प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में शामिल प्रतिभागियों के रोजगार की स्थिति का अध्ययन करवाकर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों को परिषद के अंतर्गत एकीकृत करवाने के निर्देश दिये। बताया गया कि अप्रैल माह में ग्लोबल स्किल समिट का आयोजन किया जायेगा। समिट में उद्योग समूहों की कुशल श्रमिक आवश्यकताओं का चिन्हांकन और इन्टेंशन-टू-एम्प्लॉय अनुबंध किये जायेंगे। यह तय किया गया कि व्यवसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद का स्वरूप परिवर्तित कर मध्यप्रदेश राज्य कौशल विकास मिशन का गठन किया जाएगा। बैठक में बताया गया कि विभाग ने कौशल उन्नयन का व्यापक कार्यक्रम तैयार किया है। इस वर्ष 7.5 लाख व्यक्तियों को प्रशिक्षण का लक्ष्य तय किया गया है। वोकेशनल ट्रेनिंग प्रोवाइडरों द्वारा विगत 6 वर्ष में 2 लाख 68 हजार व्यक्तियों को प्रशिक्षण दिया गया है। आई.टी.आई. की परीक्षाएँ ऑनलाइन करने वाला प्रदेश देश का प्रथम राज्य है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मानव श्रंखला का विश्व रिकार्ड

25 हजार लोगों ने बनाई 125 किलोमीटर की श्रंखला  नर्मदा नदी को प्रदूषण से मुक्त करने और पर्यावरण के संरक्षण के लिये चल रहे देश के सबसे बड़े अभियान 'नमामि देवी नर्मदे'-सेवा यात्रा की कड़ी में आज होशंगाबाद जिले में नागरिकों के समर्थन से मानव श्रंखला का विश्व रिकार्ड बनाया गया। कुल 125 किलोमीटर तक नर्मदा नदी के घाट और 78 स्थान पर 25 हजार से अधिक लोगों ने श्रंखला बनाकर यात्रा का समर्थन किया। अमरकंटक से 11 दिसंबर से शुरू हुई यात्रा 10 जनवरी को होशंगाबाद जिले में ग्राम उमरधा से प्रवेश करेगी। यात्रा के पूर्व तैयारियों और जन-समर्थन के लिये आज होशंगाबाद में 78 स्थान पर मानव श्रंखला बनाई गई। यह श्रंखला सेठानी घाट सहित नर्मदा नदी के विभिन्न घाटों पर भी बनाई गई। श्रंखला में समाजसेवियों, व्यापारियों, स्कूली बच्चों, स्वयंसेवी संगठनों और जन-प्रतिनिधियों ने उत्साह से सहभागिता की। यह श्रंखला नदी संरक्षण के लिये बनाई गई अब तक की सबसे बड़ी मानव श्रंखला है, जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में विश्व कीर्तिमान के रूप में शामिल किया गया है। श्रंखला में शामिल लोगों ने नर्मदा नदी को प्रदूषण से मुक्त करने, तटों पर पौध-रोपण करने के प्रति लोगों में जागरूकता लाने का संकल्प लिया। इस मौके पर सभी ने इस संबंध में हस्ताक्षर कर अपना संकल्प दोहराया। सेठानी घाट पर सांसद श्री उदय प्रताप सिंह, विधायक श्री विजयपाल सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष श्री अखिलेश खण्डेलवाल, कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया की उपस्थिति में मानव श्रंखला बनाई गई। विवेकानंद घाट पर मध्यप्रदेश खनिज विकास निगम के अध्यक्ष और नमामि देवी नर्मदे सेवा यात्रा के उपाध्यक्ष श्री शिव चौबे की उपस्थिति में मानव श्रंखला बनाई गई।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

पीओएस मशीन को वेट एवं एंट्री टैक्स से छूट

पीओएस मशीन को वेट एवं एंट्री टैक्स से छूट मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में सिंहस्थ 2016 में संलग्न रहे अधिकारी-कर्मचारियों को 5 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि प्रति शासकीय सेवक के मान से देने की मंजूरी दी गई। मंत्रि-परिषद ने पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीन को मध्यप्रदेश वेट अधिनियम 2002 के अंतर्गत 14 प्रतिशत वेट और 2 प्रतिशत एंट्री टैक्स कुल 16 प्रतिशत टैक्स से छूट देने की स्वीकृति दी । मंत्रि-परिषद ने वित्तीय वर्ष 2016-17 में पारेषण प्रणाली सुदृढ़ीकरण की पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड की 354 करोड़ 78 लाख की राशि तथा तीनों विद्युत वितरण कंपनियों की वितरण प्रणाली सुदृढ़ीकरण की 880 करोड़ 28 लाख की राशि की योजनाओं का अनुमोदन किया । मंत्रि-परिषद ने मध्यप्रदेश श्रम न्यायिक संस्थान के पीठासीन अधिकारियों के हित लाभ के संबंध में बनाये गये नियम ' मध्यप्रदेश श्रम न्यायिक सेवा (वेतन, पेंशन एवं अन्य सेवानिवृत्ति नियमों का पुनरीक्षण) नियम 2016' स्वीकृत किया। इसके अनुसार प्रदेश की न्यायिक सेवा के सदस्यों के ही समान श्रम न्यायाधीशों को भी वेतन, पेंशन एवं अन्य सेवानिवृत्ति लाभ समान रुप से प्राप्त हो सकेंगे ।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

google

रायसेन जिले के गूगलबाड़ा में मुख्यमंत्री श्री चौहान   मॉं नर्मदा मध्यप्रदेश की जीवन दायिनी नदी ही नहीं, बल्कि हम सभी की आस्था का बड़ा केन्द्र भी है। माँ नर्मदा का जल शुद्ध और पवित्र रहे तथा नर्मदा अविरल बहती रहे इसके लिए हमने 'नमामि देवी नर्मदे'-नर्मदा सेवा यात्रा शुरू की है। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रायसेन के गूगलवाड़ा में कही। श्री चौहान ने कहा कि नर्मदा सेवा यात्रा शुरू होने से निरन्तर लोगों की भागीदारी बढ़ रही है। यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। नदी संरक्षण के अभिनव और दुनिया के सबसे बड़े अभियान को मिल रहे व्यापक जन-समर्थन  को देखते हुए निश्चित तौर पर कहा जा सकता है कि यह अभियान जिस उद्देश्य को लेकर शुरू किया गया है उसमें सफलता मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जन-समुदाय से नर्मदा में गंदगी न डालने और अधिक से अधिक पौघ रोपण पर सहयोग करने की अपील की है। श्री चौहान ने कहा कि यह जन-जन का अभियान है इसमें सभी की भागीदारी होनी चाहिए। कैंसर पीड़ित से मिलकर इलाज की व्यवस्था की मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गूगलवाड़ा में कैंसर पीड़ित 72 वर्षीय अमर जीत सिंह से उनके घर जाकर भेंट की। श्री चौहान ने श्री सिंह का समुचित इलाज करवाने के लिये भोपाल भिजवाने के निर्देश दिये। श्री चौहान ने अपनी बुआजी स्वर्गीय श्रीमती तेजश्री बाई के निवास पर पहुँचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्रीमती तेजश्री बाई का 29 दिसम्बर 2016 को निधन हो गया था। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह, विधायक श्री रामकिशन पटेल, एमपीएग्रो के अध्यक्ष श्री रामकिशन चौहान और जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री शिवाजी पटेल उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

narmda

मुख्यमंत्री चौहान ने मोबाइल से बरमान के जन-संवाद कार्यक्रम को किया संबोधित  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश की सुख व समृद्धि का आधार माँ नर्मदा है। प्रदेश की जीवन रेखा नर्मदा के संरक्षण एवं संवर्धन और प्रदूषण मुक्ति के लिए जागरूकता बढ़ाने नर्मदा सेवा यात्रा जन-आंदोलन का रूप ले चुकी है। श्री चौहान ने इसके लिए सभी को अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का संकल्प दिलवाया। उन्होंने लोगों से आव्हान किया कि माँ नर्मदा का श्रंगार दोनों तटों पर वृक्षारोपण कर हरियाली चुनरी ओढ़ाकर करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान नर्मदा सेवा यात्रा के दौरान नरसिंहपुर जिले के बरमानखुर्द में जन-संवाद कार्यक्रम को मोबाइल से संबोधित कर रहे थे। श्री चौहान का बरमानखुर्द आगमन का कार्यक्रम प्रस्तावित था, परंतु अपरिहार्य कारणों से वे कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मोबाइल से दिये संदेश में कहा कि नर्मदा तट के एक किलोमीटर के दायरे में किसानों को निजी भूमि पर फलदार पौधे लगाने के लिए गड्ढा खोदने के लिए मजदूरी के साथ 40 प्रतिशत अनुदान राशि दी जायेगी। साथ ही प्रति हेक्टर 20 हजार रूपये की राशि 3 साल तक किसानों को दी जायेगी। उन्होंने कहा कि नर्मदा में गंदे पानी को मिलने से रोकने के लिए अमरकंटक से ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की शुरूआत की जायेगी। ट्रीटमेंट प्लांट से निकले साफ पानी को खेतों तक पहुँचाकर सिंचाई के उपयोग में लिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि नर्मदा किनारे पूजन सामग्री विसर्जित करने के लिए पूजन कुंड बनाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि नर्मदा तट से लगे गाँव में अगले वित्तीय वर्ष से कोई शराब की दुकान नीलाम नहीं होगी। साथ ही पूरे प्रदेश में नशा मुक्ति अभियान भी चलाया जायेगा। उन्होंने कार्यक्रम में नर्मदा तटों पर वृक्षारोपण करने, स्वच्छता बनाये रखने, खेती में रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों का उपयोग नहीं करने, जैविक खेती अपनाने, फलदार एवं छायादार वृक्षों के लिए पौधेरोपित करने, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्ति और नर्मदा की निर्मलता बनाये रखने के लिए हर संभव प्रयास करने तथा इसके लिए दूसरों को प्रेरित करने का संकल्प दिलवाया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने कहा कि मध्यप्रदेश के विकास और तरक्की में नर्मदा मैया का बहुत बड़ा योगदान है। बिना नर्मदा के हम प्रदेश के विकास की कल्पना भी नहीं कर सकते। यदि मध्यप्रदेश से नर्मदा को कम कर दिया तो उसकी स्थिति वैसे ही होगी जैसे कि बिना प्राण के शरीर होता है। उन्होंने जिलावासियों का आव्हान किया कि नर्मदा जल को निर्मल बनाये रखने के लिए कहीं पर भी गंदगी नर्मदा में प्रवाहित न होने दें। ग्रामीण विकास मंत्री ने जानकारी दी कि जो पंचायतें खुले में शौच से मुक्त हो गई हैं, उन्हें विकास के लिए अधिक राशि मिलेगी, जिससे वे अपने विकास के कार्य करवा सकेंगे। वन, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार ने कहा कि नर्मदा के आचमन योग्य जल को गंदा नहीं होने दें। हमारी सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक गतिविधियाँ भी नर्मदा पर आश्रित हैं।लोक निर्माण, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री श्री रामपाल सिंह ने कहा कि नरसिंहपुर जिले के 10 हजार किसानों ने जैविक खेती करने का संकल्प लिया है। उन्होंने जिले के किसानों की आय 5 वर्ष में दोगुनी करने के लिए तैयार रोडमेप पत्रिका का विमोचन किया। कार्यक्रम में डॉ. जितेन्द्र जामदार ने अभी तक हुई नर्मदा सेवा यात्रा का प्रतिवेदन में बताया कि नर्मदा सेवा का आज 28वाँ दिन है। अभी तक हुई यात्रा में 7 लाख से अधिक लोगों ने इसमें भागीदारी की है। यात्रा के दौरान 124 स्थान पर चौपाल लगाकर कार्यक्रम किये गये हैं।सांसद श्री राव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि माँ नर्मदा के स्वरूप को बनाये रखने और प्रदूषण मुक्त करने के लिए सेवा यात्रा चल रही है। इस अवसर पर भानपुरा पीठाधीश्वर अनंत विभूषित स्वामी दिव्यानंद तीर्थ, दंडी स्वामी हेमानंद सरस्वती महाराज उज्जैन, स्वामी अखिलेश्वरानंद महाराज, पदमदास महाराज, समर्थ भैया सरकार जबलपुर, कृष्णदास महाराज सिद्धघाट, साध्वी प्रज्ञा भारती, साध्वी योग माया, स्टेट माइनिंग कार्पोरेशन लि. के अध्यक्ष (मंत्री दर्जा) श्री शिव चौबे, श्री संजय शर्मा, श्री जालम सिंह पटेल, श्री गोविंद सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संदीप पटेल, जन-अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री प्रदीप पांडे, साधु-संत, अन्य जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन मौजूद थे। नर्मदा सेवा यात्रा के ध्वज, कलश और कन्या पूजन जन-संवाद कार्यक्रम के शुभारंभ पर नर्मदा सेवा यात्रा के ध्वज एवं कलश और कन्याओं का पूजन किया गया। टीकमगढ़ जिले की उप यात्रा के माध्यम से लाये गये जिले की चार नदी के जल के कलश को स्वामी अखिलेश्वरानंद को सौंपा गया। नर्मदा की सहायक नदियों के नाम से जिले में निकाली गई उप-यात्राएँ भी नर्मदा सेवा यात्रा में शामिल हुई। इस अवसर पर नर्मदा संरक्षण एवं संवर्धन और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें नुक्कड़ नाटिका, गीत आदि की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में जैविक खेती के फायदे भी बताये गये। कार्यक्रम में साधु- संतों को सम्मानित किया गया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

ले. जनरल नायडू ने शहीद केप्टन श्रेयांस गांधी

 को दी श्रद्धांजलि  भारतीय सेना भारतवासियों को देश की सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था का विश्वास है, सैन्य सेवा महज नौकरी अथवा पारिवारिक आय का श्रोत नहीं है। देश प्रेम, अनुशासन, पराक्रम और बलिदान का रूप ही सेना है। लेफ्टिनेंट जनरल मिलन नायडू ने यह बात केप्टन श्रेयांस कुमार गांधी की पुण्यतिथि पर कही। उन्होंने शौर्य स्मारक की उपलब्धि पर राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए इसे सैन्य कार्मिकों के दर्शनीय और शहीदों की पुण्य-स्मरण स्थली बताया। शहीद केप्टन श्रेयांस गांधी पर उनके बाल्य अवस्था से वीरगति तक के लगभग 26 वर्ष के जीवन पर 25 मिनिट की वीरगाथा डॉ. विजय लक्ष्मी विनायक ने तैयार की थी। इसका प्रदर्शन कार्यक्रम में किया गया। शिक्षा, वाल्यावस्था एनसीसी और सैन्य सेवा से जुड़ी श्रेयांस की स्मृतियों को इस वीरगाथा में प्रदर्शित किया गया है। 'मेरे दिल में जैसे हिन्दुस्तान है, वैसे मैं, लोगों के दिल में रहूँ' इस संस्मरण ने जन-समुदाय की आँखें नम कर दी। उल्लेखनीय है कि 53 इंजीनियर रेजिमेंट में केप्टन श्रेयांस गाँधी सेवारत थे। इसी रेजीमेंट में पदस्थ रह चुके बिग्रेडियर मलिक ने भी श्रेयांस से जुड़ी यादें साझा की। कार्यक्रम में शहीद केप्टन श्रेयांस गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित कर पुण्य-स्मरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन कर्नल एस.सी. दीक्षित और आभार प्रदर्शन कर्नल डी.सी. गोयल जिला सैनिक कल्याण अधिकारी भोपाल ने किया। मेजर जनरल एस.आर. सिन्हों, मेजर जनरल कोन्डल, एयर वाइस मार्शल श्री ए.व्ही. पेठिया, मेजर जनरल अशोक कुमार, बिग्रेडियर आर. विनायक, कर्नल एस. कुमार ले. कर्नल आर.के. बाबा, गिरिजेश सक्सेना, आर.एस.वी. रणनवरे और नागरिक उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 बजट सत्र 21 फरवरी से

  मध्यप्रदेश  विधानसभा का बजट सत्र फरवरी के तीसरे सप्ताह से शुरू हो सकता है। संसदीय कार्य विभाग ने 6, 13 और 20 फरवरी से सत्र शुरू करने का प्रस्ताव दिया है। संभावना है कि सत्र 21 फरवरी से शुरू होगा। बजट 27 या 28 फरवरी को पेश किया जा सकता है। सत्र पर अंतिम फैसला मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। इसके लिए प्रस्ताव की फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय भेजी जा चुकी है। सूत्रों के मुताबिक 20 फरवरी तक सार्क देशों के पीठासीन अधिकारियों का सम्मेलन इंदौर में होना है। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सीतासरन शर्मा की मौजूदगी जरूरी रहेगी, इसलिए सत्र 21 फरवरी से शुरू हो सकता है। संसदीय कार्यमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने तीन तारीखों का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को भेज दिया है। अब अगले सप्ताह तक इस पर अंतिम निर्णय लेंगे। बताया जा रहा है कि सरकार 27 या 28 फरवरी को बजट प्रस्तुत कर सकती है। इसके लिए वित्त विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जनवरी अंत तक इसे अंतिम रूप देने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सभी मंत्रियों से कहा गया है कि यदि उन्हें कुछ महत्वपूर्ण प्रस्ताव बजट में जुड़वाने हों तो वित्त मंत्री जयंत मलैया और अपर मुख्य सचिव वित्त एपी श्रीवास्तव से चर्चा कर सकते हैं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

बाबूलाल गौर

  मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर कहते हैं कि राजनीति अब सेवा की जगह व्यवसाय बन गई है, यही वजह है कि मंत्रियों और राजनेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप सामने आते रहते हैं।  गौर का कहना है कि समय के साथ कार्य संस्कृति भी बदल गई है। वे कहते हैं कि अब शुचिता की बात राजनेताओं के लिए मायने नहीं रखती है। गौरतलब है कि कल गौर ने पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा के निधन पर आयोजित श्रद्धाजलि सभा में यह कहकर सभी को चौंका दिया था कि पहले हम सूटकेस वापस कर देते थे , आजकल नेता खुद सूटकेस मंगवाते हैं।  जब गौर से इस बारे में बात की तो उनका कहना था कि जब सेवा की जगह राजनीति व्यापार बन जाएगी तो इस तरह की बाते उठेगी ही। उन्होंने कहा कि राजनीति में अब अधिकांश नेता सेवा की भावना से नहीं बल्कि व्यवसाय के मकसद से आते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि तत्कालीन पटवा सरकार में 33 महीने में किसी भी मंत्री पर भ्रष्टचार का आरोप नहीं लगा था। जब उनसे पूछा गया कि फिलहाल उन्होंने यह बात किस सन्दर्भ में कही है तो उनका कहना था कि जो बात कहनी थी वे कल कह चुके हैं। इससे अधिक कुछ नहीं कहेंगे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

  इंदौर मुख्य द्वार

राजेन्द्र  शुक्ल ने कहा है कि मध्यप्रदेश का निवेश के मामले में इंदौर मुख्य द्वार है। उद्योगपति इंदौर और उसके आसपास उद्योग लगाने के इच्छुक रहते हैं। मध्यप्रदेश के अन्य स्थानों पर भी औद्योगिक निवेश के लिये अनुकूल माहौल है। राज्य सरकार ने प्राथमिकता के साथ निवेशकों के लिये अनेक सुविधाएँ दी हुई हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के ''मेक इन इंडिया'' मिशन को पूरा करने के लिये ही 'मेड इन एमपी'' भी प्रारंभ किया गया है। उद्योग मंत्री श्री शुक्ल आज इन्दौर में औद्योगिक इंजीनियरिंग एक्सपो-2017 का शुभारंभ कर रहे थे। महापौर श्रीमती मालिनी गौड़ भी मौजूद थी। श्री शुक्ल ने कहा कि जीआईएस-2016 में भी 5 लाख करोड़ के प्रस्ताव प्राप्त हुए थे, जिनके जरिये 2500 से अधिक उद्योगपति ने मध्यप्रदेश में निवेश करने की इच्छा जतायी है। उद्योग मंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि मध्यप्रदेश में एक लाख बीस हजार हेक्टेयर का लैण्ड बैंक है। इसमें से 40 हजार हेक्टेयर विकसित लैण्ड बैंक है। प्रदेश में औद्योगीकरण को बढ़ावा देने के लिये आकर्षक छूट एवं पर्याप्त सुविधाएँ दी जा रही हैं। प्रारंभिक तौर पर उद्योग निवेश होने पर विद्युत, करों एवं आधारभूत संरचना के लिए विशेष छूट का प्रावधान किया गया है। इंदौर के आसपास और औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिये निरंतर प्रयास जारी है। अहमदाबाद-मुंबई रोड पर 350 करोड़ की लागत से 1200 एकड़ जमीन औद्योगिक क्षेत्र के लिये विकसित की जा रही है। उद्योग मंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि किसी भी देश, प्रदेश और समाज की उन्नति के लिये तीन क्रांति महत्वपूर्ण स्थान रखती है, जिनमें कृषि, पर्यटन और उद्योग हैं। मध्यप्रदेश में कृषि के क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया गया है। इसके परिणामस्वरूप लगातार चार वर्ष से प्रदेश को कृषि कर्मण अवार्ड मिल रहा है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के लगातार प्रयासों से कृषि सिंचाई रकबा 7 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 40 लाख हेक्टेयर तक हो गया है। घरों एवं उद्योगों के साथ-साथ कृषि क्षेत्र में भी 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवायी जा रही है। प्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र में भी बेहतर कार्य किया गया है। रीवा में देश की पहली टाइगर सफारी, खण्डवा में पर्यटन स्थल हनुवंतिया टापू का विकास, खजुराहो, ग्वालियर, माण्डू जैसी प्रदेश की हमारी ऐतिहासिक धरोहर से पर्यटन में विगत 10 वर्ष में कई गुना वृद्धि हुई है। देश में पर्यटन के क्षेत्र में लगातार पुरस्कार मिलना इसका प्रमाण है।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

jabalpur

जबलपुर के चेरीताल स्थित पारिजात बिल्डिंग के सामने रात सवा 10 बजे अज्ञात हमलावरों ने कांग्रेस नेता राजू मिश्रा (34) और उसके साथी हिस्ट्रीशीटर कुक्कू पंजाबी (28) की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने दमोहनाका-बल्देवबाग सड़क पर दोनों को घेरकर 25 से 30 राउंड गोलियां चलाईं। इसके बाद बदमाश भाग निकले। गोलियों की आवाज से अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग सड़क पर ही अपना वाहन छोड़ जान बचाकर भाग निकले। हत्या का कारण अभी अज्ञात है। पारिजात बिल्डिंग के ठीक पीछे राजू मिश्रा का घर है। वह रात को अपने घर पर था। उसी समय कुक्कू ने फोन कर उसे बाहर बुलाया। दोनों बात करते-करते दूसरी ओर दमोहनाका-बल्देवबाग रोड स्थित कुंभारे हेल्थ क्लब तक पहुंचे। दोनों खड़े होकर बात करने लगे। इसी दौरान 6-7 मोटरसाइकिल सवार हमलावर पहुंचे और दोनों को घेर लिया। देखते ही देखते अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी गई। आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक हमलावर फायरिंग करके भाग निकले। राजू और कुक्कू मौके पर तड़पते रहे। कुक्कू को आंख में और राजू को पेट में एक-एक गोली लगी थी। आसपास खड़े लोगों ने दोनों को तत्काल उपचार के लिए मेट्रो अस्पताल पहुंचाया जहां देर रात डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में देर रात तक कांग्रेस और भाजपा नेताओं की भीड़ लगी रही। पुलिस ने शवों को पीएम के लिए मेडिकल पहुंचा दिया। कुक्कू पंजाबी हिस्ट्रीशीटर है। जो लगभग 20 दिन पहले ही जेल से छूटा है। कुक्कू पर हत्या के "ङयास सहित 20 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। इसके अलावा पारिवारिक प्रापर्टी विवाद भी है। राजू मिश्रा नगर निगम चुनाव के दौरान राजीव गांधी वार्ड से पार्षद पद के लिए कांग्रेस का प्रत्याशी रहा है। चुनाव के करीब एक साल बाद राजू मिश्रा के भाई का भी दमोहनाका क्षेत्र में विवाद हुआ था। उस दौरान उस पर भी फायरिंग हुई थी जिसमें उसे एक गोली लगी थी। इधर, डबल मर्डर के बाद मौके पर एसपी एमएस सिकरवार के अलावा क्राइम ब्रांच की टीम भी पहुंच गई थी। पुलिस का कहना है कि हत्या का कारण अज्ञात है लेकिन हत्यारे जिन गाड़ियों में आये थे उनमें से एक गाड़ी का नंबर ट्रेस कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 बाल हृदय रोगी

मुख्यमंत्री ने बच्चों से मिलकर बाँटी खुशियाँ  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश का कोई भी गरीब इलाज से वंचित नहीं रहेगा। पूरे प्रदेश में चिकित्सा शिविर लगाये जा रहे हैं। इन शिविरों में बाल हृदय रोगियों, श्रवण-बाधितों को कॉक्लियर इम्प्लांट, कैंसर और किडनी रोग के मरीजों की पहचान कर उनका नि:शुल्क उपचार किया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज उज्जैन में पुलिस कम्युनिटी हॉल में जिले के रोगमुक्त हुए बाल हृदय रोगी बच्चों एवं कॉक्लियर इम्प्लांट से लाभान्वित श्रवण-बाधित बच्चों से मिलकर उनकी खुशियों में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने बालक मयंक व्यास का जन्म-दिन मनाया तथा केक काटकर सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि रोगमुक्त हुए बच्चों से मिलकर उन्हें आत्मिक संतुष्टि हो रही है। उन्होंने जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग को मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना में बड़ी संख्या में नि:शुल्क ऑपरेशन करवाने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने ऐसे बच्चों, जो जीवन में कभी सुन नहीं पाते, को 6 लाख 50 हजार रूपये की लागत के कॉक्लियर इम्प्लांट कर उनको सुनने योग्य बनाने पर भी बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के और बच्चों को चिन्हित करने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने इन सभी बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने की शुभकामनाएँ दी। मुख्यमंत्री ने श्रवण-बाधित बच्चों को श्रवण यंत्र भी वितरित किये। सफलता की कहानी का विमोचन मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना में जिले में अब तक 51 बच्चों का सफल ऑपरेशन किया गया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इन ऑपरेशनों पर आधारित सफलता की कहानी पुस्तक का विमोचन किया। शाइना बी को आशीर्वाद दिया मुख्यमंत्री श्री चौहान ने हाल ही में मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना में निकाह करने वाले नव-दम्पत्ति शाइना बी एवं इरफान को आशीर्वाद दिया एवं उपहार भेंट किये। उल्लेखनीय है कि शाइना बी का निकाह मुख्यमंत्री के निर्देश पर विगत दिसम्बर माह में धूमधाम से किया गया था। बच्चों को रोटरी क्लब की ओर से खिलौने भेंट संवाद-शुभाशीष कार्यक्रम में बाल हृदय उपचार योजना से लाभान्वित 51 बच्चों, कॉक्लियर इम्प्लांट करवा चुके 05 बच्चों तथा श्रवण-बाधित 37 बच्चों को खिलौने भेंट किये गये। खिलौने और उपहार रोटरी क्लब द्वारा प्रदान किये गये थे। एक करोड़ सात लाख रूपये व्यय मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना में 51 बच्चों के हृदय के ऑपरेशन पर 68 लाख 20 हजार रूपये तथा 05 बच्चों के कॉक्लियर इम्प्लांट करने पर 32 लाख 50 हजार रूपये का व्यय जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया गया है। कॉक्लियर इम्प्लांट पर प्रति बच्चे व्यय 6 लाख 50 हजार रूपये है। संवाद शुभाषीश कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री श्री पारस जैन, सांसद डॉ. चिन्तामणि मालवीय, विधायक डॉ. मोहन यादव, श्री अनिल फिरोजिया, श्री बहादुर सिंह चौहान, उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री जगदीश अग्रवाल, सिंहस्थ मेला प्राधिकरण अध्यक्ष श्री दिवाकर नातू भी उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान

  महा आरती में मुख्यमंत्री हुए शामिल  नर्मदा सेवा यात्रा में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सपत्नीक को नरसिंहपुर जिले के भैंसा-ब्रम्हकुंड पहुँचे। मुख्यमंत्री सेवा यात्रियों के साथ भैंसा से दो किलोमीटर पैदल चलकर नर्मदा तट पर ब्रम्हकुंड पहुँचे। भैंसा में स्वामी श्री अखिलेश्वरानंद ने नर्मदा सेवा यात्रा का ध्वज मुख्यमंत्री को और अपेक्स बैंक के पूर्व उपाध्यक्ष श्री कैलाश सोनी ने नर्मदा सेवा यात्रा का कलश श्रीमती साधना सिंह को सौंपा। मुख्यमंत्री श्री चौहान नर्मदा यात्रा का ध्वज लेकर और श्रीमती साधना सिंह कलश लेकर यात्रा में पैदल चल रहे थे। यात्रा में आसपास के ग्राम के हजारों लोग उत्साहपूर्वक शामिल हुये। यात्रा पथ नर्मदा माई की जय और नर्मदे हर के उदघोष से गुंजायमान हो रहा था। यात्रा के दौरान महिलायें अपने सिर पर कलश लेकर आगे-आगे चल रही थीं। जगह-जगह घरों के सामने रांगोली सजाई गई थी। ग्रामीणजन यात्रा पथ पर आकर नर्मदा कलश और ध्वज की पूजा-अर्चना कर रहे थे। मुख्यमंत्री उत्साह के साथ ग्रामीणों, युवाओं और बच्चों से मिल रहे थे। नर्मदा जी की महाआरती मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सपत्नीक ब्रम्हकुंड घाट पर माँ नर्मदा की पूजा-अर्चना की और महाआरती में शामिल हुए। इस अवसर पर नर्मदाष्टक का सस्वर पाठ किया गया। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से कहा कि माँ नर्मदा के घाटों को साफ-स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त रखने का संकल्प लें। ऐसा कोई भी कार्य न करें जिससे नर्मदा का जल प्रदूषित हो। उन्होंने नर्मदा तटों पर पौध-रोपण कर माँ नर्मदा को हरित चुनरी उढाने का आव्हान किया। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से कहा कि नशा मुक्त समाज बनाने में अपना योगदान दें। बेटे और बेटी में किसी भी प्रकार का भेदभाव न करें। यात्रा के जाने के बाद नर्मदा सेवा समितियाँ नर्मदा के संरक्षण और प्रदूषण मुक्त बनाने का कार्य अपने हाथ में लें। उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि वे ऐसी कोई भी पूजन-सामग्री नर्मदा में विसर्जित न करें, जिससे प्रदूषण हो। इसके लिए घाटों पर अपशिष्ट पूजन सामग्री विसर्जन के लिए अलग से बनाये जाने वाले कुंड में ही पूजन सामग्री विसर्जित करे। ध्वज व कन्या पूजन और संतों का सम्मान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ब्रम्हकुंड में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में नर्मदा सेवा यात्रा के ध्वज, कलश व कन्याओं का पूजन और संतों का सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में माँ बहन, बेटी सभी महिलाओं का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओं पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने जैविक खेती अपनाने वाले 7 कृषक का सम्मान किया और नर्मदा के पौराणिक महत्व पर आधारित तट‘ नामक पुस्तिका का विमोचन किया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

भ्रष्टाचार मंत्री भी होंगे जिम्मेदार

  नए साल में मंत्रियों-अधिकारियों की पहली संयुक्त बैठक। स्थान-मंत्रालय। उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुडी-गुडी बातें करेंगे, लेकिन हुआ उलटा। मुख्यमंत्री ने पहली बार भ्रष्टाचार के मामलों में मंत्रियों की सीधी जिम्मेदारी तय कर दी। उन्होंने कहा कि यदि विभाग में भ्रष्टाचार होता है तो अधिकारी के साथ अब मंत्री भी जिम्मेदार होंगे। भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वे अफसर जो चेतावनी के बावजूद भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, उन्हें अब सीधे बर्खास्त कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बैठक में अपना रुख साफ करते हुए मंत्रियोें और अधिकारियों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के कायाकल्प के लिए जो अभियान शुरू किया है, उसमें भ्रष्टाचार के लिए कहीं भी गुंजाइश नहीं है। ऐसे में प्रदेश में भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की जो नीति अपनाई गई है, उसका सख्ती से पालन किया जाएगा। विभागों में भ्रष्टाचार की शिकायतें मिलती हैं। जांच एजेंसियां अपना काम करती हैं, लेकिन विभागीय प्रमुख होने के नाते मंत्रियों की भी जिम्मेदारी है। वे सजग और सचेत रहें। ज्यादा से ज्यादा लोगों से मिलें ताकि फीडबैक मिल सके। देखने में आ रहा है कि जिन अधिकारियों को भ्रष्टाचार को लेकर बार-बार चेताया जा रहा है वे सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं, उन्हें सीधे बर्खास्त किया जाएगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

malya

मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान ने मध्यप्रदेश शासन के वर्ष 2017 के कैलेण्डर एवं डायरी का आज मंत्रालय में विमोचन किया। कैलेण्डर में जीवनदायिनी माँ नर्मदा की महिमा एवं प्रदेश की सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक सौंदर्य की छटाओं के आकर्षक छायाचित्र शामिल किये गये हैं। मुख्यमंत्री  चौहान ने कैलेण्डर के आकल्पन की सराहना की। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विविधताओं से सम्पन्न है। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री बी.पी.सिंह, प्रमुख सचिव राजस्व श्री अरूण पांडे, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री एस.के. मिश्रा और श्री अशोक वर्णवाल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विवेक अग्रवाल और श्री हरिरंजन राव, आयुक्त जनसंपर्क श्री अनुपम राजन एवं प्रमुख राजस्व आयुक्त श्री के.के.खरे आदि उपस्थित थे। कैलेण्डर में माँ नर्मदा के किनारे स्थित धार्मिक स्थलों, अमरकंटक सहित अन्य स्थलों के आकर्षक छायाचित्र शामिल किये गये हैं। साथ ही सिंहस्थ के महत्वपूर्ण दृश्य, रमणीय पर्यटक स्थल और वन्य-प्राणियों के मनोहारी चित्र भी संकलित किये गये हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

pashudhan

उद्योग मंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि बेसहारा पशुधन को संरक्षित रखने पंचायतों में भी गौ-शालाओं का निर्माण किया जाये। उन्होंने कहा कि रीवा शहर के आसपास की ग्राम पंचायतों सहित जिले के अन्य ग्रामों में भी गौ-शालाओं के निर्माण के कार्य प्राथमिकता से करवाये जाये। उन्होंने कहा कि लक्ष्मणबाग गौ-शाला को भी आत्म-निर्भर बनाया जायेगा। श्री शुक्ल आज रीवा में जिला गौ-पालन एवं पशुधन संवर्धन समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। श्री शुक्ल ने कहा कि लक्ष्मणबाग गौ-शाला से प्रेरणा लेकर लोग गौ-संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आगे आयेंगे और गौ-वंश से दैनिक उपयोग की वस्तुओं का भी निर्माण करेंगे। उद्योग मंत्री ने बताया कि गौ-शाला में गाय के गोबर से लकड़ी एवं गमले तथा गौ-मूत्र से फिनायल बनाने का कार्य प्रथम चरण में शुरू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि बसावन मामा के पास स्थित क्षेत्र में गौ-अभयारण्य के निर्माण के लिए आवश्यक कार्य-योजना बनाते हुए जमीन हस्तांरण की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। उद्योग मंत्री ने कहा कि लक्ष्मणबाग गौ-शाला जागरूकता का भी कार्य करेंगी जिससे प्रेरित होकर जिले में गौ-वंश को संरक्षित तथा संवर्धित करने का काम होगा। बैठक में गौ-शालाओं की बेहतर व्यवस्थाओं तथा गोबर और गौ-मूत्र से बनायी जाने वाली सामग्री का प्रस्तुतीकरण दिया गया। गौ-शाला संचालन समिति के अध्यक्ष श्री राजेश पाण्डेय ने गौ-शाला की अद्यतन प्रगति से अवगत करवाया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

नरसिंहपुर

    'नमामि देवि नर्मदे''-सेवा यात्रा आज 23वें दिन आठवें पड़ाव में बरगी से रवाना होकर नरसिंहपुर पहुँची। मण्डला और जबलपुर में नर्मदा सेवा यात्रा को समाज के प्रत्येक वर्ग का समर्थन मिला। जबलपुर, मण्डला के यात्रा प्रभारी महामण्डलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद और जबलपुर कलेक्टर श्री महेश चौधरी ने नर्मदा सेवा यात्रा ध्वज और कलश लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह को सौंपा। जबलपुर जिले के दक्षिण तट की सेवा यात्रा का ध्वज जब नरसिंहपुर जिले की सीमा पर सनेर नदी पर सौंपा गया तो यात्रा में चल रहे यात्रीगण, साधु-संत भावुक हो गये। नर्मदा सेवा यात्रा 11 दिसम्बर को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में शुरू हुई। यात्रा नर्मदा तटीय जिलों के 1100 ग्राम से होकर अपने उद्गम-स्थल अमरकंटक पहुँचेगी। नरसिंहपुर में लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह ने यात्रा की अगवानी करते हुए कहा कि नर्मदा सेवा यात्रा ने जन-आंदोलन का रूप ले लिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी काम के लिये समाज इकट्ठा हो जाये, तो कठिन से कठिन काम को आसानी से पूरा किया जा सकता है। प्रदेशवासियों द्वारा नर्मदा नदी के संरक्षण के लिये लिया गया संकल्प देश के लिये मिसाल बनेगा। नर्मदा सेवा यात्रा आज नये वर्ष के दूसरे दिन नरसिंहपुर जिले के ग्राम कुकलाह, खमरिया होकर झाँसी घाट पहुँचेगी। नर्मदा सेवा यात्रा में आज सांसद राव उदय प्रताप सिंह, सांसद श्री प्रह्लाद पटेल, विधायक श्रीमती प्रतिभा सिंह, श्री जालम सिंह पटेल, श्री संजय शर्मा और स्थानीय निकाय के प्रतिनिधि शामिल हुए। नर्मदा सेवा यात्रा में नर्मदा नदी की स्वच्छता की बात तो की जा रही है, इसके साथ ही अनेक सामाजिक मुद्दे, जिनमें जैविक खेती, उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, गौ-संरक्षण और गौ-संवर्धन, नशामुक्ति, छायादार और फलदार पौधों के वृक्षारोपण को भी शामिल किया गया है। इन मुद्दों पर यात्रा के दौरान ग्रामवासियों की चौपाल लगाकर चर्चा की जा रही है। यात्रा जिन मार्गों से गुजर रही है, वहाँ महिलाओं और बालिकाओं के समूह रांगोली बनाकर यात्रा का अभिनंदन कर रहे हैं। यात्रा के साथ चल रहे प्रबुद्धजन ग्रामीणों को नर्मदा को स्वच्छ रखने का संकल्प भी दिला रहे हैं। नर्मदा सेवा यात्रा को लोक-नृत्य एवं लोक-भजनों से भी समर्थन दिया जा रहा है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

mp school

  प्रदेश में 2966 शाला का चयन   स्कूल शिक्षा विभाग सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को अपने क्षेत्र की संस्कृति, परम्परा और रीति-रिवाज से अवगत करवाने के लिये 'आसपास की खोज'' कार्यक्रम शुरू कर रहा है। इस संबंध में जिलों के डाइट प्राचार्य और परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र को निर्देश जारी किये गये हैं। कार्यक्रम के लिये 51 जिले के 2966 शाला का चयन किया गया है। 'आसपास की खोज'' कार्यक्रम में बच्चों से प्रोजेक्ट तैयार करवाये जायेंगे। प्रोजेक्ट में देश की रक्षा में बलिदान देने वाले वीर महापुरुषों की जीवन-गाथा, क्षेत्र की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर का महत्व, पॉलिथिन-मुक्त गाँव या शहर बनाने के लिये क्या प्रयास किये जा सकते हैं, को शामिल किया जायेगा। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में मनाये जाने वाले तीज-त्यौहार और उनकी मान्यताएँ, क्षेत्र में उगाई जाने वाली फसलें, आपदा के समय किये जाने वाले कार्य और क्षेत्र की लोक-संस्कृति, गाथाओं और कहावतों को भी प्रमुख रूप से शामिल किया जायेगा। कार्यक्रम में शाला के प्रोजेक्ट कार्यों पर पुस्तिका का निर्माण भी करवाया जायेगा। संबंधित जिलों के शिक्षाधिकारियों से कहा गया है कि वे शाला-स्तर पर कक्षावार 6, 7 और 8 को विभाजित कर बच्चों के समूह बनाकर गतिविधियाँ करवायें।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

शिवराज सिंह चौहान  नरेन्द्र मोदी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा किसान, गरीब, छोटे कारोबारियों, गर्भवती माताओं और वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिये की गई घोषणाओं का स्वागत करते हुए इन्हें परिवर्तनकारी बताया है। श्री चौहान ने प्रधानमंत्री के राष्ट्र के नाम दिये संदेश पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने इन वर्गों को राहत देकर संवेदनशीलता और प्रगतिशील सोच का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में घर बनाने के लिये 9 लाख रुपये तक के कर्ज पर ब्याज में 4 प्रतिशत तथा 12 लाख के कर्ज पर 3 प्रतिशत की छूट देने से आवासहीन परिवारों को मदद मिलेगी। छोटे कारोबारियों की क्रेडिट गारंटी एक से बढ़ाकर दो करोड़ करने से सूक्ष्म और लघु उद्योग क्षेत्र में आशातीत विस्तार होगा। श्री चौहान ने कहा कि किसानों द्वारा लिये गये खरीफ और रबी के कर्ज पर 60 दिन का ब्याज केन्द्र सरकार द्वारा वहन करने का फैसला किसानों के व्यापक हित में है। इसी प्रकार गर्भवती माताओं को 6 हजार रुपये की सहायता राशि देने से उनमें आत्मविश्वास आयेगा। वरिष्ठ नागरिकों द्वारा बैंक डिपॉजिट करने पर 8 प्रतिशत ब्याज देने की घोषणा भविष्योन्मुखी है। उन्होंने कहा कि ये घोषणाएँ देश का कायाकल्प करने के मिशन को आगे बढ़ायेंगी। श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत के नव-निर्माण का संकल्प लिया है। इस संकल्प को राज्य सरकार अन्य राज्यों के सहयोग से सफल बनायेगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

लोक सेवा गारंटी

नागरिक क्षेत्र में 413 लोक सेवा केन्द्र संचालित  मध्यप्रदेश में लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम में नागरिक अधिकारों को मजबूत किया गया है। अधिनियम के दायरे में 23 विभाग की 164 सेवाओं को लाया गया है। इनमें से 110 सेवाएँ नागरिकों को ऑनलाइन प्रदान की जा रही हैं। प्रदेश में नागरिकों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिये सभी विकास खण्ड, तहसील एवं नागरिक क्षेत्र में 413 लोक सेवा केन्द्र पी.पी. मॉडल पर संचालित किये जा रहे हैं। राज्य सरकार ने एम.पी. ऑनलाइन कियोस्क को भी लोक सेवा गारंटी के अन्तर्गत सेवा देने के लिये अधिकृत किया है। नागरिकों को अब ऑनलाइन डिजिटल सिग्‍नेचर सर्टिफिकेट प्रदान किये जा रहे हैं। समस्त डिजिटल हस्ताक्षरित सर्टिफिकेट एक कॉमन रिपॉजिटरी वेबसाइट mpedistrict पर उपलब्ध है। सरकारी प्रक्रियाओं को सरल बनाकर स्व-घोषणा-पत्र के आधार पर स्थानीय निवासी और आय प्रमाण-पत्र जारी किये जा रहे हैं। राज्य सरकार का यह कदम लोक सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण है। प्रदेश में स्कूलों के छात्र-छात्राओं को जाति प्रमाण-पत्र प्रदान करने के लिये अभियान चलाया गया। अब तक एक करोड़ 10 लाख जाति प्रमाण-पत्र डिजिटल हस्ताक्षरित रंगीन प्रदान किये जा चुके हैं। लोक सेवा प्रबंधकों द्वारा लोक सेवा गारंटी अधिनियम में सीएम हेल्पलाइन 181 का जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से क्रियान्वयन किया जा रहा है। इन्टीग्रेशन प्रक्रिया नागरिकों को राज्य शासन से संबंधित अधिक से अधिक सेवाएँ समय-सीमा में सरलता से और आसानी मिल सके, इसके लिये इन्‍टीग्रेशन प्रक्रिया अपनाई गई है। नवीन नीति अनुसार लोक सेवा केन्द्रों के जरिये दी जाने वाली सभी सेवाएँ एम.पी. ऑनलाइन, कियोस्क के माध्यम से तथा एम.पी.आनलाइन की चिन्हित सेवाएँ लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से प्रदान की जा रही है। लोक सेवा केन्दों एवं एम.पी.आनलाइन के इंटीग्रेशन प्रक्रिया, नवीन पेमेंट गेटवे तथा सी.एम.हेल्पलाइन के संबंध में लोक सेवा प्रबंधकों और एम.पी.ऑनलाइन टीम को प्रशिक्षण दिया गया है। सेवाओं की गुणवत्ता को बनाने के लिये जिला प्रबंधक एंव एम.पी. ऑनलाइन को-ऑर्डिनेटर को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया जा रहा है। यह मास्टर ट्रेनर अपने-अपने जिलों में लोक सेवा केन्द्रों एवं एम.पी. ऑनलाइन कियोस्क आपरेटर्स को जिला स्तर पर आर.सी.बी.सी. सेंटर से इस प्रोजेक्ट में प्रशिक्षण देंगे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री  ने दीं प्रदेशवासियों को दी नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएँ  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने नव वर्ष पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। श्री चौहान ने कहा कि वर्ष 2017 नई आशाओं और उपलब्धियों का वर्ष होगा। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे नये साल में मध्यप्रदेश को शक्तिशाली और समृद्ध बनाने का संकल्प लें और सेवाभाव के साथ जन-कल्याण के काम में योगदान दें। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष में जो परिवर्तनकारी निर्णय लिये गये थे उनका परिणाम 2017 की शुरूआत से मिलने लगेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि नया साल लोगों के जीवन की गुणवत्ता में आशातीत सुधार लायेगा। यह जन-मानस की सामाजिक-आर्थिक समृद्धि के लिये निर्णायक वर्ष साबित होगा। श्री चौहान ने कहा कि आवास, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा और कौशल विकास सर्वोच्च प्राथमिकता के क्षेत्र होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के नव-निर्माण का जो मिशन शुरू किया है उसमें मध्यप्रदेश सक्रिय योगदान देगा। श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। केन्द्र सरकार का भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी भारत के नवोत्थान के लिये जो प्रयास कर रहे हैं उसमें हर नागरिक के सहयोग और समर्थन की आवश्यकता है। मिश्रा ने दी नव वर्ष की बधाई जनसंपर्क, जल संसाधन तथा संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने नववर्ष आगमन-2017 पर नागरिकों को बधाई दी है। मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि माँ पीताम्बरा से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में खुशहाली आए और प्रदेश प्रगति के नए आयामों को प्राप्त करें। प्रगति की इस यात्रा में हर नागरिक शामिल हो। जनसंपर्क मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए सजग और सक्रिय है। अंग्रेजी नव वर्ष प्रारंभ होने के अवसर पर जनसंपर्क मंत्री ने आम नागरिकों से सरकार की लोकहितकारी योजनाओं का लाभ लेने और योजनाओं के क्रियान्वयन में योगदान बढ़ाने की अपेक्षा भी की है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

narmda

जीवन के संस्कारों से जोड़ रही है नर्मदा यात्रा  जन और जीवन में सुख, शांति, आनंद, समृद्धि, विकास और खुशहाली के लिए हमें एक बार फिर अपनी देशज परम्पराओं को अपनाना होगा। हमें भारतीय जीवन के उन संस्कारों को अपनी जीवन-चर्या में पुन: शामिल करना होगा, जिन्हें आज उपेक्षित किया जाता है। एक अहम् उद्देश्य के साथ आरंभ हुई नर्मदा सेवा यात्रा अपने मकसद से जुड़े ये संदेश जबलपुर जिले के विकासखंड शहपुरा के ग्राम डुड़वारा, ललपुर और बगरई में ग्रामीण जनों तक पहुँचाने में सफल हुई। विचार और चेतना के अनुष्ठान के रूप में जारी नर्मदा सेवा यात्रा तीसरे सप्ताह के अंतिम दिन लम्हेटी ग्राम से ध्वज पूजन और आरती के बाद ग्राम डुड़वारा के लिए रवाना हुई। इसके पूर्व सुबह शनि मंदिर के पास श्रमदान द्वारा लम्हेटी घाट की साफ-सफाई की गई। यात्रा के दौरान विचारकों, समाजसेवियों और जन-प्रतिनिधियों ने कहा कि यात्रा आम लोगों को जीवन के संस्कारों से जोड़ रही है। ग्रामीणों को समझाया गया कि संस्कार स्व-प्रेरणा से अपने जीवन में उतारे जाते हैं। लोगों से कहा गया कि स्व-इच्छता से ही स्वच्छता होगी, किसी नियम-कानून से नहीं। स्वच्छता का संस्कार हमें खुले में शौच करने से रोकेगा तथा नदियों में पूजन-सामग्री विसर्जित करने की जगह विसर्जन कुंडों का उपयोग करने की प्रेरणा देगा। यात्रा-दल ग्रामवासियों को यह समझाने में सफल हुआ कि हमारे संस्कारों और हमारी आवश्यकताओं में बहुत बारीक लेकिन मजबूत रिश्ता है। ये आपस में गुँथी हुई हैं। वृक्ष हमारे मित्र है। वृक्ष वर्षा का जल संचित करते हैं। वृक्षों से वर्षा होती है। खेती वर्षा पर निर्भर है। श्रमदान से स्वच्छता संभव है तो अच्छी सेहत इसका पुरस्कार है। ग्राम डुड़वारा के शासकीय स्कूल के मैदान में रैली और वृक्षारोपण के बाद कृषि संगोष्ठी में ग्रामवासियों को समझाईश दी गई कि रासायनिक खादों से अपने खेतों को बंजर बनाने की जगह जैविक खेती की देशज परम्परा अपनायें। ग्राम ललपुर के पंचायत भवन में हुए जन-संवाद में दल ने गाँव के लोगों को सलाह दी कि स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास की योजनाएँ तैयार करें। इसके अच्छे परिणाम सामने आयेंगें। ग्राम बगरई में माँ नर्मदा की सांध्य आरती के पूर्व गाँव के लोगों से बरसात की हर बूँद सहेजने का आग्रह किया गया। यात्रा लम्हेटी से शुरू होकर डुड़वारा और ललपुर होते हुए बगरई में रात्रि विश्राम के लिए रुकी। यात्रा मार्ग पर दोनों ओर खड़े लोगों और रास्ते के छोटे गाँव-टोलों के निवासियों ने पुष्प-वर्षा और अक्षत-टीका लगाकर यात्रियों का स्वागत किया। महिलाएँ सिर पर मंगल-कलश सजाये मंगलाचरण के गीत गा रही थीं। बड़ी संख्या में स्कूलों और आँगनवाड़ियों के बच्चे सामाजिक मुद्दों से जुड़े नारों की तख्तियाँ लिए नजर आ रहे थे। जगह-जगह स्वागत द्वार और घरों पर तोरण सजाये गये थे। प्रतिपल नर्मदा- वंदन के सस्वर जयघोष यात्रियों को दोगुने उत्साह से भर रहे थे। साधु-साध्वियों की कीर्तन प्रस्तुतियाँ वातावरण को नया रंग दे रही थी। घरों के सामने महिलाओं और बालिकाओं ने सम-सामयिक और ज्वलंत मुद्दों पर भी बहुत आकर्षक रांगोलियाँ बनाई थीं। यात्रा में महामंडेलश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि जी, बरगी विधायक श्रीमती प्रतिभा सिंह, जिला भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष श्री शिव पटेल, शहपुरा जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री अभिषेक सिंह और मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती हर्षिका सिंह शामिल थी।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraj singh chauhan

  शिवराज सिंह चौहान पूरे देश में 8 नवम्‍बर, 2016 को एक ऐतिहासिक फैसला हुआ। इस दिन ने सरकारों के कामकाज की शैली पर जन-मानस द्वारा जो प्रश्‍न उठाए जाते हैं उसे एक सार्थक उत्‍तर दिया है। अक्‍सर सरकारों पर ये आरोप लगते हैं कि वे कठोर निर्णय नहीं ले सकती और शक्तिशाली लोगों को नुकसान पहुँचाने वाले निर्णय लेने से डरती हैं। हमारे प्रधानमंत्री जी ने 8 नवम्‍बर, 2016 से 500 और 1000 रूपये के नोटों को बन्‍द करने के साहसिक निर्णय से इस मिथक को तोड़ा है कि सरकारें दबाव में आकर कठोर निर्णय नहीं लेती हैं। नोटबंदी का निर्णय इस मामले में ऐतिहासिक है कि इस निर्णय ने लगभग सभी को चौंकाया और यही इसकी खासियत है। पिछले 100 साल के इतिहास में देश में दो बार पहले भी नोटबंदी के निर्णय लिए गए हैं परंतु इन निर्णयों ने लोगों को काफी समय दिया जिसके कारण जो कालाधन नोटों की शक्‍ल में रखने वाले लोग थे, उन्‍हें इसका पर्याप्‍त अवसर मिला कि वे इसे बदल पाएं और ऐसे निर्णयों के पीछे का एक मुख्‍य उद्देश्‍य कम सफल रहा। इस बार का निर्णय ऐसा था जिसने अधिकांश लोगों को ऐसी किसी प्‍लानिंग करने का मौका नहीं दिया। आलोचकों ने इस बात की आलोचना की है कि यह निर्णय बेहतर प्‍लानिंग के व्‍दारा किया जाना चाहिए था और लोगों को पर्याप्‍त अवसर दिया जाना चाहिए था। जब आलोचक यह कहते हैं कि लोगों को पर्याप्‍त अवसर दिया जाना चाहिए था तो वे किन लोगों की बात करते हैं, यह समझ से परे है। क्‍या वे गरीब जनता की बात करते हैं जिनकी मासिक आय पाँच या दस हजार रूपये है और जिनके पास एक समय में 5 या 10 बड़े नोटों से अधिक नहीं होते? नि:संदेह वे ऐसे लोगों की बात नहीं करते, क्‍योंकि ऐसे गरीब लोग जिनके पास 5 या 10 बड़े नोट थे वे तो एक बार में ही उसे बदलवाकर निश्चिंत हो गए। तो फिर ये कौन लोग हैं जिन्‍हें इसके लिए समय दिया जाना चाहिए था? स्‍वाभाविक है कि आलोचकों का एक वर्ग उन लोगों की हिमायत कर रहा है जिन्‍होंने कालाधन को नोटों के रूप में जमा कर रखा था। प्रधानमंत्रीजी का यह निर्णय कि कैशलेस लेन-देन को बढ़ावा दिया जाये एक तरह से एक विकासशील देश को विकसित देश की तरफ बढ़ाने की दिशा में लिया गया निर्णय है। ऐसे निर्णय की आलोचना करने के पहले आलोचकों को उसके सभी पहलुओं को देखना चाहिए। हमारे कांग्रेस व अन्‍य राजनीतिक दलों के मित्र यह कहते हैं कि नोटबंदी के निर्णय से किसानों को नुकसान हुआ और वे समय पर बोनी भी नहीं कर सके। मध्‍यप्रदेश में स्थिति यह है कि गत वर्ष के कुल 108 लाख हेक्‍टेयर में बोनी की तुलना में इस वर्ष अब तक 105 लाख हेक्‍टेयर में बोनी हो चुकी है और कुल बोनी 115 लाख हेक्‍टेयर तक होगी। स्‍पष्‍ट है कि नोटबंदी से बोनी बिलकुल प्रभावित नहीं हुई है। नोटबंदी के तथाकथित आलोचक यह कहते हैं कि हमारे देश में कैशलेस लेन-देन संभव नहीं है। मध्‍यप्रदेश की मण्डियों में जहाँ इन आलोचकों के ही मत में अनपढ़ और अज्ञान किसान अपनी उपज बेचते हैं, नोटबंदी के बाद से 95 प्रतिशत लेन-देन कैशलेस हो रहा है। क्‍या यह सबों की आँख खोलने के लिए पर्याप्‍त नहीं है कि एक ऐसा वर्ग जिससे सबसे कम अपेक्षाएँ थी, वह 95 प्रतिशत कैशलेस लेन-देन कर रहा है? कैशलेस लेन-देन को बढ़ावा देने का इससे बेहतर उदाहरण नहीं मिल सकता है। यह सही है कि जो भी विकसित देश हैं सभी अधिक से अधिक कैशलेस लेन-देन की तरफ बढ़ रहे हैं। अर्थ-व्‍यवस्‍था को यदि पंख लगाने हैं तो हमें विकसित अर्थ-व्‍यवस्‍थाओं से ऐसी चीजें लेनी पड़ेगी जो उन्‍हें विकास के उस मुकाम तक पहुँचानें में सफल रहे हैं। यह सभी मानते हैं कि कैशलेस लेन-देन से अर्थ-व्‍यवस्‍था में व्‍यापक सुधार आता है। एक भी अर्थशास्‍त्री ने पिछले डेढ़ महिने में ऐसा तर्क नहीं दिया है कि कैशलेस लेन-देन अर्थ-व्‍यवस्‍था के लिए खराब है। यदि कोई चीज अच्‍छी है तो हमें प्रयास करना चाहिए कि आगे आकर उसे सफल बनायें और आलोचनाओं के द्वारा उसे विफल न करें। जो लोग यह कहते हैं कि कैशलेस लेन-देन की व्‍यवस्‍था इस देश में संभव नहीं वे इस देश के 120 करोड़ लोगों की क्षमताओं को बिना परखे चुनौती देते हैं, जो इस देश के जन-मानस के साथ अन्‍याय है। पिछले दो माह में मध्‍यप्रदेश में अकेले सेन्‍ट्रल बैंक ऑफ इंडिया में इंटरनेट बैंकिंग के जरिये होने वाले लेन-देन में 77 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, POS मशीनों के जरिये होने वाली बिक्री में 54 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। क्‍या यह परिणाम ये इशारा नहीं करते हैं कि हमारे देश की जनता उससे ज्‍यादा जागरूक और सक्षम है जितना हमारे कतिपय आलोचक समझते हैं ? कैशलेस व्‍यवस्‍था का एक और लाभ स्‍पष्‍ट रूप से दिखाई दे रहा है। दिसम्‍बर माह में जहाँ राज्‍य के दूसरे करों में कमी दिखने को मिली है वहीं वैट में 14% की वृद्धि हुई है। इससे यह स्‍पष्‍ट होता है कि जो लेन-देन पहले नकद रूप में होता था और जिसमें टैक्‍स की चोरी होती थी वह कैशलेस होने से कम हो रही है। इससे कर संग्रहण में वृद्धि होगी जिससे कल्‍याणकारी योजनाओं पर राज्‍य सरकारें अधिक खर्च कर पाएंगी। अब समय की मांग यह है कि हम जनता को कैशलेस लेन-देन के तरीकों के बारे में प्रशिक्षित करें। मध्‍यप्रदेश में बड़े पैमाने पर प्रशिक्षण की व्‍यवस्‍थाएँ की जा रहीं हैं। पंचायत स्‍तर तक प्रशिक्षण कार्यक्रम आने वाले दिनों में आयोजित किए जाएंगे, जहाँ जन-मानस को कैशलेस लेन-देन के विभिन्‍न तरीकों के बारे में विस्‍तृत जानकारी मिल जाएगी। हमारा यह भी प्रयास है कि प्रधानमंत्री जन-धन योजना के दायरे से जो गरीब परिवार छूट गए हैं उनके भी बैंक खाते खुलवाकर उनका वित्‍तीय समावेषण किया जाए। दस नवम्‍बर के बाद से लगभग सात लाख नवीन खाते बैंकों में खोले गए हैं और लगभग पाँच लाख नए रूपे कार्ड जारी किए गए हैं। मध्‍यप्रदेश सरकार ने पी.ओ.एस. मशीनों पर लगने वाले वैट टैक्‍स और बैंकों के साथ किए जाने वाले अनुबंध पर लगने वाले स्‍टाम्‍प शुल्‍क से छूट प्रदान की है। इससे छोटे एवं मध्‍यम व्‍यापारियों व्‍दारा पी.ओ.एस. मशीन लगाना आसान होगा। प्रदेश के समस्‍त शासकीय संव्‍यवहार कैशलेस करने की दिशा में कदम उठाए गए हैं। टैक्‍स शुल्‍क आदि जमा करने की ऑनलाईन व्‍यवस्‍था विभिन्‍न विभाग द्वारा विकसित की गई है। राज्‍य सरकार द्वारा नागरिकों को किए जाने वाले विभिन्‍न तरह के भुगतान ऑनलाईन किए जा रहे हैं। राज्‍य सरकार कैशलेस की अर्थ-व्‍यवस्‍था को प्रोत्‍साहित करने के लिए कृत-संकल्पित है। मेरा हमेशा यह विश्‍वास रहा है कि प्रदेश की जनता अपना हित बहुत अच्‍छे ढंग से समझती है और उन्‍हें पता है कि हमारे प्रधानमंत्री जी का नोटबंदी का कदम कालाधन जमा करने वाले, राष्‍ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्‍त रहने वाले और जाली नोटों के रूप में देश की अर्थ-व्‍यवस्‍था को चोट पहुँचाने वाले पड़ोसी देश की आकांक्षाओं पर कुठाराघात है। हमारा जन-मानस ऐसे हर कदम को जो देश हित में उठाया गया है अच्‍छे से समझता है और इस कारण कैशलेस की अर्थ-व्‍यवस्‍था को आगे बढ़ाने में हमें जन-मानस से मदद मिल रही है। आने वाला समय विश्‍व में भारत का है और कैशलेस अर्थ-व्‍यवस्‍था हमें विकसित राष्‍ट्रों की श्रेणी में खड़ा करने में निश्चित रूप से मददगार होगी।[ब्लॉगर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री हैं]

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

प्रधानमंत्री आवास योजना

मुख्यमंत्री ने मनावर में  सौंपे आवास आवंटन स्वीकृति-पत्र  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी की शिकायत 181 के माध्यम से सी.एम. हेल्पलाइन पर की जा सकती है। उन्होंने कहा कि चयनित हितग्राहियों की सूची ग्राम पंचायत कार्यालयों में चस्पां की जायेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज धार जिले के मनावर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आयोजित 4 जिलों के 31 हजार आवासहीन को आवास आवंटन स्वीकृति-पत्र वितरण समारोह में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि प्रदेश में अब किसी को भी आवासहीन नहीं रहने दिया जाएगा। मध्यप्रदेश में कानून बनाकर सभी आवासहीन को आवास के लिए जमीन उपलब्ध करवाने का अधिकार दिया जा रहा है। आवश्यकता पड़ने पर आवासहीनों को जमीन का अधिकार देने के लिए निजी भूमि भी क्रय की जाएगी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप वर्ष 2022 तक सबके लिए आवास की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि योजना के क्रियान्वयन में गड़बड़ी करने वालों को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा। गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर संबंधितों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। योजना का पारदर्शिता के साथ क्रियान्वयन किया जायेगा। केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में गरीबों के उत्थान के लिए प्राथमिकता से कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश देश में अग्रणी है। देश में अगले तीन वर्ष में एक करोड़ आवास निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। मध्यप्रदेश में तीन वर्ष में 11 लाख 78 हजार आवास बनाए जायेंगे। कुल लक्ष्य में से नियमानुसार आवास अनुसूचित जाति-जनजाति के परिवारों को आवंटित किए जाएंगे। हितग्राहियों का चयन सामाजिक, आर्थिक एवं जाति जनगणना के आधार पर हो रहा है। प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने बताया कि पूर्व के वर्षों में केन्द्र शासन से आवास निर्माण के लिए पर्याप्त सहायता राशि नहीं मिल रही थी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लागू की गई इस योजना के माध्यम से अब पर्याप्त सहायता राशि मिल रही है। पूरे प्रदेश में आज एक ही दिन में योजना के तहत लगभग सवा तीन लाख आवासहीन को आवास आवंटन-पत्रों का वितरण प्रदेश में सभी जिलों में किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासहीनों को आवास निर्माण के लिए डेढ़ लाख रूपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। इस राशि से 12 हजार रुपये शौचालय निर्माण तथा 18 हजार रूपये की मदद मजदूरी के लिए दी जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्वर्गीय श्री सुन्दरलाल पटवा तथा स्व. श्री दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि व्यक्त की। कार्यक्रम में दो मिनिट का मौन भी रखा गया। कार्यक्रम में सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती-मोहन पटेल, विधायक श्रीमती रंजना बघेल, श्रीमती नीना-विक्रम वर्मा, श्री भंवरसिंह शेखावत, श्री वेलसिंह भूरिया, श्री शांतिलाल बिलवाल, श्री कलसिंह भाबर, श्री माधवसिंह डावर, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. राज बर्फा और श्री दौलतसिंह भावसा, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती ममता जोशी और श्री राजकुमार जैन के अलावा अपर मुख्य सचिव ग्रामीण विकास श्री राधेश्याम जुलानिया मौजूद थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

patva

शिवराज सिंह चौहान श्रद्धेय श्री सुंदरलाल पटवा जी को मैंने 1974 के उपचुनाव में पहली बार देखा। उनके चेहरे पर तेज और वाणी में ओज था। उनके भाषण ने मुझे बहुत प्रभावित किया। पटवा जी कुशल संगठक, प्रभावी जननेता और अद्भुत वक्ता थे। उनकी भाषण शैली के सभी कायल थे। विधानसभा में जब वो बोलते थे तो पिन ड्राप साइलेंस हो जाता था। पटवाजी से मैं निकट सम्पर्क में तब आया जब 1985 में वे भोजपुर से चुनाव लड़े। उस चुनाव में हमने दिन-रात काम किया और पटवाजी को पास से देखने का मौका मिला। वे असाधारण साहस रखने वाले नेता और जिंदादिल इंसान थे। भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने मुझे युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। अच्छा काम करने हेतु सदैव प्रोत्साहित करते थे। जवानों सा जोश उनमें सदैव रहता था। पार्टी के कार्यकर्ताओं के परिश्रम और पटवाजी की लोकप्रियता के कारण ही वर्ष 1990 में भाजपा की सरकार बनी थी। बस्तर से झाबुआ तक की पद यात्रा से उनकी लोकप्रियता में अपार वृद्धि हुई। पद यात्रा में वे गीत और शेरो-शायरी सुनाते हुए चलते थे। थकते हुए मैंने उन्हें कभी नहीं देखा। पटवाजी पूरी तरह सात्विक जीवन जीते थे। वे 92 वर्ष की आयु में भी स्वयं को वृद्ध कहलाने से बहुत चिढ़ते थे। पटवाजी में नई पीढ़ी को प्रोत्साहित करने की अद्भुत प्रवृत्ति और क्षमता थी। मैं जब मुख्यमंत्री बना, तो समय-समय पर उन्होंने बहुमूल्य मार्गदर्शन और सुझाव दिये। मैं भी हर विषम परिस्थिति में उनसे मिलकर मार्गदर्शन प्राप्त करता था। मेरे व्यक्तिगत जीवन को भी पटवाजी ने बहुत गहराई से प्रभावित किया। मैंने जीवन भर अविवाहित रहने का निर्णय किया था। परंतु पटवाजी ने मुझे गृहस्थ जीवन बिताते हुए राष्ट्र और समाज की सेवा में समर्पित रहने को प्रेरित किया। मेरे युवा मोर्चा का अध्यक्ष रहते हुए ही अयोध्या में रामजन्म भूमि आंदोलन शुरू हो चुका था। रामभक्तों पर अयोध्या में गोलियाँ चली थी। कई रामभक्त बलिदान हो गये थे। उसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री श्री वी.पी. सिंह का भोपाल दौरा हुआ था। हमने दौरे के विरोध की ठानी। पटवाजी मुख्यमंत्री थे। प्रशासन ने विरोध न हो, इसका बहुत प्रयास किया। पुलिस ने भी श्री वी.पी. सिंह की सुरक्षा की तगड़ी व्यवस्था की थी, लेकिन युवा मोर्चे के कार्यकर्ता श्री सिंह को घेरने में सफल हो गये। काले झंडे दिखाये, विरोध प्रदर्शन हुआ, लाठी चार्ज, पथराव में दौरा अस्त-व्यस्त हो गया। श्री सिंह पटवाजी के निवास के बाहर धरने पर बैठ गये। मुझे लगा कि अब खैर नहीं। पटवाजी बहुत नाराज होंगे। परंतु पटवाजी ने बाहर आकर मीडिया को बयान दिया कि अनेकों रामभक्तों की मौत होने के कारण विरोध प्रदर्शन में यहाँ यदि चार पत्थर चल गये, तो उससे कोई पहाड़ नहीं टूट गया। पटवाजी सही अर्थों में स्थितप्रज्ञ व्यक्ति थे। दुख और सुख में उनका समभाव रहता था। वर्ष 1992 में राम मंदिर आंदोलन के कारण सरकार भंग हुई। उनके चेहरे पर जरा भी शिकन नहीं थी। राज्य प‍रिवहन की बस में बैठकर शाम को इंदौर चले गये। जनहित के लिये उन्होंने किसी भी लड़ाई से पीछे हटना नहीं सीखा था। बहुत अनशन किये। मुलताई में दिग्विजय सरकार द्वारा किसानों की हत्या के विरूद्ध उन्होंने लंबा अनशन किया। नेतृत्व किया। भ्रष्टाचार, किसानों पर प्रशासन के अत्याचार के विरूद्ध लड़ाई में उन्होंने अपना जीवन भी दाँव पर लगा दिया। वे भोपाल के पीरगेट पर आठ दिन तक उन्होंने अनशन किया। पटवाजी किसानों के मसीहा थे। उन्होंने देश में पहली बार किसानों का 714 करोड़ का कर्ज माफ किया। पटवाजी सख्त प्रशासक थे। किसी भी गुंडागर्दी या दहशत के सामने वे झुकते नहीं थे। इंदौर के बम्बई बाजार में माफिया को उन्होंने सख्ती से समाप्त किया। भोपाल में भी माफियाओं को नेस्तनाबूत किया। पटवाजी का राजनीतिक साहस भी अतुलनीय है। श्री कमलनाथ को उनके ही गढ़ छिन्दवाड़ा में उन्होंने करारी शिकस्त देकर इतिहास रचा। चुनाव के बारे में वे कहा करते थे, कि यह गाजर की पुंगी है, जब तक बजेगी बजायेंगे नहीं तो खा जायेंगे, चिंता क्या करना। आमतौर पर प्रत्याशी चुनाव की वोटिंग के दिन घूमता है परंतु पटवाजी छिन्दवाड़ा में जाकर आराम से सो गये। पटवाजी ने ऐसी कठिन परिस्थितियों में जनसंघ का प्रचार किया जब गाँवों में जनसंघ को कोई नहीं जानता था। वे खुद ही दिन में माईक लेकर यह प्रचार करते थे कि शाम को सुंदरलाल पटवा की सभा है, जरूर आयें। और शाम को खुद ही मंच से सभा को संबोधित करते थे। वाकपटुता में पटवाजी की जोड़ का वक्ता मुश्किल से मिलेगा। विधानसभा में उनके तीखे बाण सबको भेदते थे। उनके तर्क से विपक्ष धराशायी हो जाता था। उनके तर्कों के जवाब अर्जुनसिंह, वोराजी और दिग्विजय सिंह भी नहीं दे पाये। उनके तीखे व्यंग्य बाण अंदर तक वार करते थे। पटवाजी का जीवन और कृतित्व वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिये एक प्रेरणा है कि राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पित जीवन किस तरह जिया जाये। उनकी पुण्य-स्मृति को शत्-शत् नमन।[ब्लॉगर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री हैं।]  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

sundarlal patva

    मध्यप्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता सुंदर लाल पटवा का हार्ट अटैक के बाद एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे 92 वर्ष के थे। जानकारी के मुताबिक सोते वक्त उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। अंतिम संस्कार नीमच जिले में उनके पैतृक गांव कुकडेश्वर में 29 दिसंबर को दोपहर 2 बजे होगा। उनकी पार्थिव देह भोपाल स्थित भाजपा कार्यालय में अंतिम दर्शनों के लिए रखी गई । पटवा का 11 नवंबर 1924 को जन्म हुआ था। सुंदर लाल पटवा जनता पार्टी की सरकार के दौरान 1980 और भाजपा की सरकार में 1990 में दो बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। वे 1997 में छिंदवाड़ा में हुए लोकसभा उपचुनाव में पहली बार सांसद बने। इसके बाद 1998 में होशंगाबाद से सांसद चुने गए और अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री बने। सुंदर लाल पटवा के निधन की खबर मिलने के बाद भाजपा में शोक की लहर छा गई है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा कि सुंदर लाल पटवा जी का निधन प्रदेश के लिए अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने अपना पूरा जीवन जनहित और विकास कार्यों को समर्पित कर दिया था। मप्र के विकास के लिए आजीवन प्रयासरत रहने वाले पटवा जी आप स्वच्छ राजनीति के पर्याय हैं, आपको भुलाया नहीं जा सकेगा। सीएम शिवराजसिंह चौहान ने पटवाजी के निधन पर तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की। सीएम ने कहा कि आज होने वाला हितग्राही सम्मेलन यथावत रहेगा। कार्यक्रम को बेहद सादगी से मानाया जाएगा। छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह ने भी जताया शोक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। डॉ सिंह ने कहा कि पटवा जी ने अपने सुदीर्घ सार्वजनिक जीवन में विभिन्न पदों पर रहते हुए जनता को मूल्यवान सेवाएं दी। अविभाजित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने आम जनता के जीवन में बदलाव लाने के लिए अनेक योजनाएं शुरू की, जिसका लाभ छत्तीसगढ़ की जनता को भी मिला। उन्होंने कहा कि पटवा जी के निधन से भारतीय लोकतंत्र के एक सुनहरे अध्याय का अंत हो गया। उनका निधन हम सभी के लिए अपूर्णीय क्षति है। मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने सुंदर लाल पटवा के निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। धरमलाल कौशिक ने कहा कि हमने एक युगदृष्टा, कर्मशील और कुशल संगठक खो दिया है।   दो बार रहे मध्यप्रदेश के सीएम पटवा 1957-67, 1977–97 और 1998 : मध्यप्रदेश विधानसभा में तीन बार विधायक रहे 1957-67 : विधानसभा में विपक्षी दल के चीफ व्हीप 1975 : जनसंघ के महासचिव, मध्यप्रदेश से 1977 : जनता पार्टी के कार्यसमिति सदस्य 1980 जनवरी से फरवरी 1980 में पहली बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बने 1980-85 : विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष 1990 मार्च से 1992 दिसंबर तक दूसरी बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बने 1986 : मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष 1997 : 11वीं लोकसभा में सांसद बने 1999 : 13वीं लोकसभा में दूसरी बार सांसद बने 13 अक्टूबर 1999 से 30 सितंबर 2000 तक केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री रहे 30 सितंबर 2000 से 7 नवंबर 2000 तक केंद्रीय रसायक और उर्वरक मंत्री रहे 7 नवंबर 2000 से 1 सितंबर 2001 तक केंद्रीय खनन मंत्री रहे  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraj singh rewa

  रीवा में गरीब कल्याण एवं अन्त्योदय मेला में मुख्यमंत्री    विकास के साथ रोजगार के नये अवसर सृजित करने के कार्य प्राथमिकता और योजनाबद्व तरीके से किये जाकर युवा पीढ़ी को प्रदेश के विकास में सहभागी बनाया जाये। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  रीवा जिले के मनिकवार ग्राम में गरीब कल्याण एवं अन्त्योदय मेले में यह बात कही। इस अवसर पर उन्होंने 35 हजार हितग्राहियों को करीब करोड़ों रूपये के हितलाभ पत्र और सामग्री वितरित की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्यक्रम में 2 करोड़ 32 लाख की लागत के विकास और निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी किया। उद्योग एवं खनिज मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि उनका उद्देश्य गरीबों और समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति को लाभ पहुँचाना है। इसीके मद्देनजर विभिन्न प्रकार की योजनाएँ बनायी गयी हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि प्रगति और विकास के मापदण्ड से ही प्रदेश को उन्नतिशील बनाने का हर कार्य होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि विन्ध्य की उर्वरा भूमि को आने वाले वर्षों में बाणसागर के पानी से सिंचित कर दिया जायेगा। उन्होंने औषधीय खेती के साथ ही फलों की खेती कर उन्नतिशील कृषक बनने की बात किसानों से कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाएँ अपने खाली समय का सदुपयोग करें और आजीविका मिशन को अपनी उन्नति का माध्यम बनायें। श्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा गरीबों को घर बनाने के लिये भूमि देने और मकान बनाने की योजना बनायी गयी है। उन्होंने कहा कि 1.20 लाख से मकान और 12 हजार रूपये से घर में शौचालय के निर्माण की राशि शासन द्वारा मुहैया करायी जा रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पढ़ाई के लिये बेटे-बेटियों को किताबें, छात्रवृत्ति, साइकिल, लैपटाप और स्मार्टफोन देने का काम भी किया जा रहा है। अस्पतालों में निःशुल्क इलाज के साथ हाथठेले वालों के लिये ई-रिक्शा देने का काम भी किया जा रहा है। उन्होंने घर-घर में शौचालय बनवाने, अपने आसपास साफ-सफाई रखने और वर्ष में कम से कम एक पेड़ लगाकर उसे जीवित रखने का आव्हान लोगों से किया। मुख्यमंत्री ने नशामुक्त गाँव बनाने और कैशलेस व्यवस्था का अधिक से अधिक उपयोग करने की बात कही। मुख्यमंत्री चौहान ने घोषणा की कि रायपुर-सीतापुर मार्ग को उन्नत सड़क के तौर पर सौ करोड़ रूपये की लागत से बनाया जायेगा। उन्होंने शासकीय विद्यालय खैरा, पूर्वा और रायपुर के उन्नयन की घोषणा भी की। आजीविका मिशन का बैंक लिंकेज कराये जाने, शासकीय हायर सेकण्ड्री स्कूल मनिकवार के नये भवन का निर्माण, स्कूल के खेल मैदान को मिनी स्टेडियम बनाने, स्वास्थ्य केन्द्र खोलने, हायर सेकण्डरी शिवराजपुर का नामकरण शहीद भैरोसिंह के नाम पर करवाने सहित शासकीय महाविद्यालय नईगढ़ी और देवतालाब में अन्य विषय प्रारंभ कराने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मनिकवार विद्यालय का नामकरण स्वतंत्रता सेनानी श्री बृजराज सिंह तिवारी के नाम पर किया जायेगा। सांसद श्री जनार्दन मिश्र ने बाणसागर के पानी को हनुमना में भी पहुँचाये जाने की माँग की। विधायक  गिरीश गौतम ने कहा कि शासन की जन-कल्याणकारी और आमजन हितैषी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से उन्होंने देवतालाब क्षेत्र में साइकिल यात्रा की। श्री गौतम ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को विकास पुरूष बताया और क्षेत्र की समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट किया। विकास प्रदर्शनी रही आकर्षण का केन्द्र मेला में जनसम्पर्क और अन्य विभागों द्वारा लगायी गयी विकास प्रदर्शनी आकर्षण का केन्द्र रही। जनसम्पर्क विभाग के सूचना-सह-शिविर में विकास एवं हितग्राहीमूलक योजनाओं के प्रचार साहित्य का भी वितरण किया गया।     Attachments area

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraj singh

    मसीह समाज ने किया मुख्यमंत्री का सम्मान   सर्वधर्म समभाव की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए भोपाल में  मुख्यमंत्री निवास पर प्रभु यीशु के जन्मदिन क्रिसमस समारोह  पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। कैरोल संगीत से मुख्यमंत्री निवास प्रांगण गूँज उठा। मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि क्रिसमस प्रेम, शांति और क्षमा का संदेश देता है। इसी संदेश से मानवता को मार्गदर्शन मिलेगा। प्रभु यीशु की शिक्षाओं से अशांति एवं आतंकवाद जैसी कुरीतियाँ खत्म होंगी। श्री चौहान ने कहा कि प्रभु यीशु ने सेवा करने की शिक्षा दी। सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने नर्मदा सेवा यात्रा की चर्चा करते हुये मसीह समाज से पर्यावरण बचाने और नर्मदा संरक्षण के इस अभियान से जुड़ने का आग्रह किया। श्री चौहान ने सभी को क्रिसमस एवं नववर्ष की बधाई दी। अभूतपूर्व विकास कार्य करने के लिए मसीह समाज की ओर से सभी बिशप और पॉश्चर ने मुख्यमंत्री को सम्मानित किया। आर्चबिशॉप श्री लियो कार्नेलिओ ने कहा कि क्रिसमस शांति और प्रेम का त्यौहार है। उन्होंने सभी धर्मो के त्यौहार मनाने की परंपरा शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसा उदाहरण देश में अन्यत्र नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक विविधता भारत की विशेषता है। इसके बिना देश आगे नहीं बढ़ सकता। सोचने, बोलने और करने में एक रूपता होने से प्रसन्नता आती है। स्कूली बच्चों ने प्रभु यीशु की शिक्षाओ पर आधारित नृत्य नाटिकाओं की आकर्षक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर सभी धर्मो के धर्मगुरु एवं उनके प्रतिनिधि, लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह, भोपाल आर्चबिशॉप श्री लियो कार्नेलिओ, इंदौर के बिशप श्री चाको थोट्टूमरिक्कल, खंडवा के बिशप श्री ए.ए. दुराईराज, जबलपुर के बिशप श्री जेराल्ड अल्मीडा, झाबुआ के बिशप श्री बेसिल भूरिया, मलाईकारा  चर्च के फादर चार्ल्स, सीएनआई बिशप श्री पी.सी. सिंह और बड़ी संख्या में प्रदेश भर से आये मसीह समाज के सदस्य उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraj

  भोपाल और इंदौर मेट्रो परियोजना को मंजूरी   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में आज शासकीय सेवकों को 7 प्रतिशत महँगाई भत्ते के भुगतान की स्वीकृति दी गई। शासकीय सेवकों के साथ ही पेंशनर्स, पंचायत राज संस्थाओं और स्थानीय निकायों में नियोजित अध्यापक संवर्ग और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के पंचायत सचिवों को देय महँगाई भत्ते/राहत की दर में एक जुलाई 2016 से 7 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। महँगाई भत्ते की वृद्धि का नगद भुगतान दिसंबर 2016 से किया जायेगा। मंत्रि-परिषद ने भोपाल और इंदौर नगर में मेट्रो परियोजना के अमल के लिए डी.पी.आर. का अनुमोदन किया। मेट्रो रेल परियोजनाओं से संबंधित निविदाओं के अनुमोदन के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में साधिकार समिति गठित की जायेगी। भोपाल मेट्रो परियोजना के प्रथम चरण में करोंद से एम्स 14.99 किलोमीटर और भदभदा से रत्नागिरी तिराहा तक 12.88 किलोमीटर का काम होगा। इसके साथ ही इंदौर में राजवाड़ा-नैनोद 31.55 किलोमीटर का क्रियान्वयन किया जायेगा। परियोजना से संबंधित अन्य आवश्यक कार्यवाही तेजी से की जायेगी। परियोजना का फायनेंशियल पेटर्न 20:20:60 है। इसमें भारत और राज्य सरकार प्रत्येक का 2897.10 करोड़ रुपये का अंशदान है। साथ ही मल्टीलेटरल/बायलेटरल फंडिंग एजेन्सी से 8691.35 करोड़ रुपये ऋण के माध्यम से लोन/ग्रांट प्राप्त की जायेगी। यह राशि दोनों परियोजना के लिये कुल 14485.55 करोड़ है। मंत्रि-परिषद ने 497 दैनिक वेतनभोगी पात्र श्रमिकों को वनरक्षक के रिक्त पदों पर नियुक्त करने संबंधी मंजूरी दी है। वन विभाग के वर्ष 2008 का दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों की वनरक्षक भर्ती परीक्षा के आधार पर बनाई गई प्रतीक्षा-सूची के मेरिट क्रमानुसार उच्चतम एवं उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के पालन में यह निर्णय लिया गया। मंत्रि-परिषद ने कार्यशील पूँजी की व्यवस्था के लिए तीनों विद्युत वितरण कंपनियों द्वारा पॉवर फायनेंस कार्पोरेशन से प्राप्त कुल 3 हजार करोड़ रुपए के मध्यम अवधि ऋण के लिए राज्य सरकार की गारंटी देने का निर्णय लिया। इसमें प्रत्येक वितरण कंपनी के लिये 1000 करोड़ रुपए निर्धारित हैं। ऋण की गारंटी के लिए वितरण कंपनियों द्वारा राज्य शासन को 0.5 प्रतिशत प्रतिवर्ष की दर से गारंटी शुल्क का भुगतान किया जाएगा। मंत्रि-परिषद ने नगर-निगम भोपाल को पेयजल योजना से संबंधित हडको से स्वीकृत ऋण राशि रु. 336.93 करोड़ की स्वीकृति वर्ष 2013 में दी थी। इसमें राशि रु. 30.37 करोड़ भोपाल पेयजल योजना और अन्य मद में राशि रु. 306.56 करोड़ स्वीकृत थे। निगम द्वारा अन्य मद में राशि 223.97 करोड़ का ऋण हडको से प्राप्त कर लिया गया है। इस राशि में से 82.59 करोड़ शेष होने और इस शेष राशि से 74.01 करोड़ जो नगर-निगम द्वारा ऋण नहीं लिया गया और पूर्व में योजना के लिए स्वीकृत राशि रु. 30.37 करोड़ मिलाकर कुल 104.38 करोड़ रुपये की पुनरीक्षित स्वीकृति दी गई है। मंत्रि-परिषद ने सागर जिले में पंचम नगर सिंचाई कॉम्पलेक्स के लिए रुपये 674.90 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति दी। इस योजना से 25 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी। दो मार्ग के लिए लगभग 270 करोड़ की मंजूरी मंत्रि-परिषद ने मुरैना-सबलगढ़ मार्ग के लिए 149 करोड़ 99 लाख रुपये की स्वीकृति दी है। इस राशि से 71.864 किलोमीटर लम्बाई के मार्ग को ईपीसी योजना में विकसित किया जायेगा। साथ ही शहडोल-सिंहपुर-तुलरा-पड़रिया मार्ग एसएच-9 छत्तीसगढ़ सीमा तक के मार्ग के लिए 119 करोड़ 76 लाख 25 हजार रुपए की मंजूरी दी गई। इस राशि से 119.10 किलोमीटर लम्बाई का मार्ग बनेगा।        

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraj singh pitai

  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इमरजेंसी के दौरान अपने साथ हुई पुलिस मारपीट का खुलासा किया तो जमकर ठहाके लगे । इंदौर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन में बोलते हुए शिवराज सिंह ने अपनी पुलिस पिटाई का खुलासा किया।  मुख्यमंत्री ने खुलासा किया कि इमरजेंसी के दौरान भोपाल की हबीबगंज पुलिस ने उन्हें लॉकअप में बंद करके रातभर पीटा था। हालांकि उस पिटाई और जेल जाने के बाद वे ऐसे मामलों में पूरी तरह ट्रेंड हो गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि, हम लोग विद्यार्थी परिषद के चुनाव में कॉलेज में लड़वाने के लिए पहलवान लेकर जाते थे। तब जाकर कांग्रेस से मुकाबला कर पाए। शिवराज ने खुलासा किया कि ABVP का काम करते हुए संगठन मंत्री के नाते स्वयंसेवकों के घर जाकर भोजन करना पड़ता था। ऐसे में मराठी परिवारों में रोटी मांगने में बड़ा संकोच होता था। मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह़्वान किया है कि वे जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिये आगे आएं और समाज और सरकार के कार्य में सहयोग करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए देश का सबसे बड़ा महा-अभियान 'नमामि देवी नर्मदे''-सेवा यात्रा राज्य सरकार ने शुरू किया है। उन्होंने कहा कि इसके जरिए प्रदेश की जीवन-रेखा नर्मदा नदी के पानी को न केवल शुद्ध बनाया जाएगा, बल्कि इसके संरक्षण के लिए तटों के दोनों ओर पौधे भी लगाए जाएंगे। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे इस यात्रा में सक्रिय भागीदारी निभाएं। चौहान ने कहा कि यह अभियान धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक अभियान है। इसके सफल होने से प्राकृतिक आपदाओं से बचने के साथ ही लोगों के जीवन और पर्यावरण में सुधार आएगा। चौहान ने कहा कि अच्छे संगठन में काम करने से नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। साथ ही जीवन में नियोजन, शुचिता और अनुशासन सीखने को मिलता है। उन्होंने अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि संघर्ष से जीवन में बहुत कुछ सीखा जा सकता है। कार्यक्रम के अध्यक्ष राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सर कार्यवाह सुरेश सोनी ने कहा कि सामाजिक क्षेत्र की अनुभूति से समस्याओं का समाधान आसानी से किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज जो नेतृत्व देश को मिला है, उससे विश्व में मान-सम्मान और आदर बढ़ा है। कार्यक्रम को सुनील आम्बेकर और शशिरंजन अकेला ने भी संबोधित किया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

नगर उदय अभियान

मुख्यमंत्री ने किया प्रदेशव्यापी नगर उदय अभियान का शुभारम्भ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में  प्रदेशव्यापी नगर उदय अभियान का शुभारम्भ किया। यह अभियान 25 दिसम्बर से 5 फरवरी तक तीन चरणों में चलेगा। उन्होंने स्थानीय भारत माता चौराहे से पॉलीटेक्निक  चौराहे तक 2.2 किलोमीटर स्मार्ट सड़क का भूमि पूजन किया और इस सड़क का निर्माण अगले नौ महीने में पूरा करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने छह नगर उदय अभियान रथों एवं 51 ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने भोपाल नगर निगम द्वारा पी.ओ.एस. मशीन से संपत्तिकर आदि का भुगतान करने की सुविधा का भी शुभारम्भ किया।श्री चौहान ने कहा कि नगर उदय अभियान के अंतर्गत हर वार्ड में नागरिक सभाएँ होंगी। इनमें सरकार की नगरीय कल्याण एवं अन्य जन-कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा नागरिकों के साथ बैठकर की जाएगी। नागरिकों से सुझाव लिए जाएंगे और संभावित हितग्राहियों की सूची तैयार की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सरकार सही अर्थों में लोगों की सरकार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नगरीय विकास के 83 हजार करोड़ रुपए के काम स्वीकृत किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भोपाल में स्मार्ट सिटी के काम की शुरूआत स्मार्ट सड़क के भूमिपूजन के साथ हो रही है। यह शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना में सभी शहरों के विकास के लिए राशि दी जाएगी। भोपाल के लिए 100 करोड़ रुपये उपलब्ध करवाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों और नगर निकायों के अध्यक्षों, पार्षदों से आग्रह किया कि वे नगर उदय अभियान को उत्साहपूर्वक नेतृत्व प्रदान करें। उन्होंने कहा कि नगरीय कल्याण के कामों में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने या किए जाने पर दोषी लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। इस अभियान में हितग्राहियों को राज्य और केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। लाभ वितरण के कार्यक्रम पूरे प्रदेश में एक साथ आयोजित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे नगर अभियान के दौरान आकस्मिक निरीक्षण करेंगे और और दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि भोपाल का हर कोना साफ होना चाहिये। चाहे अस्पताल हों या अन्य सार्वजनिक स्थल हों। नागरिकों के सहयोग से सफाई का पूरा ध्यान रखा जायेगा। लापारवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि घरों में काम करने वाली बाईयों, हाथ ठेला चलाने वालों, केश शिल्पियों, सब्जी बेचने वालों, मजदूरी करने वालों और अन्य छोटे-छोटे काम करके वालों की आजीविका बढाने और उनकी समस्याओं पर भी इस अभियान के दौरान चर्चा होगी। राजस्व मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार की कार्य संस्कृति में बदलाव आया है। अब सरकार खुद हितग्राहियों के पास जा रही है। इसके पहले ग्रामोदय अभियान में ग्रामीण परिवारों को लाभान्वित किया गया था। उन्होंने कहा कि यह लोगों की सरकार है। भोपाल महापौर आलोक शर्मा ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि राज्य और केन्द्र की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ इस अभियान के दौरान पात्र हितग्राहियों को दिलवाया जायेगा। उन्होंने कहा कि योजनाओं के प्रचार रथ भोपाल जिले के सभी वार्डों में पहुँचेंगे। नये हितग्राहियों की सूची बनाई जायेगी। नागरिकों के साथ बैठकर योजनाओं की समीक्षा होगी। इसके लिये अधिकारियों के दल बनाये गये हैं जो अभियान के दौरान लोगों तक पहुँचेंगे। सभी वार्डों में हाकर्स कार्नर बनाये जायेंगे। उन्होंने बताया कि भोपाल नगर निगम में कैशलैश लेनदेन को प्रोत्साहित करने और करों भुगतान की सुविधा देने के लिये विशेष प्रकोष्ठ बनाया गया है। उन्होंने भोपाल को स्वच्छ बनाये रखने के लिये उठाये गये कदमों का उल्लेख करते हुए कहा कि नागरिकों के सहयोग से भोपाल को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि ई रिक्शा से बेरोजगार नौजवान रोजगार से जुड गये हैं। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री कैलाश जोशी, श्री बाबूलाल गौर, सहकारिता राज्य मंत्री श्री विश्वास सारंग, भोपाल सांसद श्री आलोक संजर, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, बीडीए के अध्यक्ष श्री ओम यादव, भोपाल संभागायुक्त श्री अजातशत्रु, प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन श्री मलय श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विवेक अग्रवाल, कलेक्टर श्री निशांत बरवडे, नगर निगम आयुक्त श्रीमती छवि भारद्वाज, वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

narmda

  घंसौर में "नमामि देवी नर्मदे'' यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री    मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पर्यावरण संरक्षण के लिये 'नमामि देवी नर्मदे'' सेवा यात्रा देश का अब तक का सबसे बड़ा जन-अभियान है। श्री चौहान यात्रा के चौदहवें दिन सिवनी जिले के घंसौर में जन-संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह राजनीतिक नहीं, सामाजिक सरोकार से जुड़ी यात्रा है। उन्होंने कहा कि गर्मी में नर्मदा की जलधारा दुर्बल और पतली हो जाती है। चूँकि नर्मदा किसी ग्लेशियर से नहीं निकलती, बल्कि इसकी जलधारा विंध्याचल और सतपुड़ा के वृक्षों द्वारा अवशोषित जल से छोड़ी गयी बूँदों से बनती है। इसलिये यह जरूरी है कि नर्मदा के दोनों तट पर वृक्षारोपण किया जाये, ताकि नदी का जल-स्तर बढ़ सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान के दौरान वन और राजस्व की जमीन पर वृक्षारोपण किया जायेगा। साथ ही निजी भूमि पर किसानों द्वारा वृक्षारोपण करने पर उन्हें 3 साल तक 20 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से मुआवजा राशि दी जायेगी और मनरेगा के तहत मजदूरी भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि वृक्ष लगाने पर 40 प्रतिशत सबसिडी भी दी जायेगी। मुख्यमंत्री ने लोगों का आव्हान किया कि वे नर्मदा नदी को शुद्ध और पवित्र बनायें। शौच क्रिया, शव-विसर्जन, केमिकल युक्त मूर्तियाँ विसर्जित न करें। जन-संवाद कार्यक्रम में केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, परिवार कल्याण एवं लोक स्वास्थ्य राज्य मंत्री तथा सिवनी जिले के प्रभारी श्री शरद जैन, सांसद श्री बोधसिंह भगत, गौ-संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानंद तथा स्वामी प्रज्ञानंद उपस्थित थे।        

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

bhind

  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश की धरती पर जन्म लेने वाले हर गरीब व्यक्ति को जमीन उपलब्ध करवाने के लिये कानून बनेगा। उन्होंने कहा कि आवास बनाने के लिये भी सरकार मदद करेगी। श्री चौहान  भिण्ड जिले के फूप नगर में अंत्योदय मेला और सेतु शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास योजना में आवास निर्माण के लिये एक लाख 20 हजार रुपये हितग्राही को दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि जिन ग्राम पंचायत क्षेत्र में परिवार के पास शौचालय नहीं है, उन्हें 12 हजार की राशि उपलब्ध करवायी जा रही है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की शिक्षा के लिये गणवेश, साइकल और 85 प्रतिशत से अधिक अंक लाने पर लेपटॉप दिये जा रहे हैं। महाविद्यालयीन छात्रों को स्मार्ट-फोन दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि मेडिकल, इंजीनियरिंग, आईआईटी और आईआईएम कॉलेज में गरीब परिवार का बच्चा भी पढ़ सके, इसकी व्यवस्था सरकार करेगी। नगर उदय अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज से शुरू हो रहे नगर उदय अभियान की  शुरूआत की। उन्होंने कहा कि यह अभियान नागरिकों को दी जाने वाली मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनायेगा और इसका विस्तार होगा। श्री चौहान ने मेले में हर घर में शौचालय बनाने, बेटा-बेटियों में भेदभाव नहीं करने, हर बेटी को स्कूल भेजने, गाँव को नशामुक्त बनाने और एक पौधा जरूर लगाने का संकल्प उपस्थित जन-समुदाय को दिलवाया। उन्होंने मेले में आये दिव्यांगों से उनके केम्प में जाकर मुलाकात की और मिल रही सुविधाओं की जानकारी दी। केन्द्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि आम लोगों की भलाई के लिये केन्द्र और राज्य सरकार संकल्पित है। उन्होंने कहा कि चम्बल नदी पर पुल बनने से इस क्षेत्र में आवागमन सुविधाजनक होगा। इसके लिये उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि हर परिवार के यहाँ शौचालय बनाने के लिये हितग्राही के खाते में सीधे राशि पहुँचायी जा रही है। कार्यक्रम को सांसद डॉ. भागीरथ प्रसाद ने भी संबोधित किया। घोषणाएँ मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मेले में जिले के विकास के लिये कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ भी कीं। उन्होंने 24 नई ग्रामीण सड़कों के निर्माण का शिलान्यास किया। नगर परिषद फूप में 8 करोड़ की लागत से नल-जल योजना। उन्होंने 30 बिस्तरीय अस्पताल की सुविधा मुहैया करवाने का भी आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने अंत्योदय मेले में विधवा, नि:शक्त, वृद्धावस्था, कन्या अभिभावक पेंशन योजना, दिव्यांग उपकरण, साइकिल वितरण, निरामय बीमा योजना, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना, श्रम कल्याण योजनाएँ, मुख्यमंत्री स्व-रोजगार योजना, मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री आवास मिशन, सामाजिक स्वच्छ भारत मिशन योजना, भू-धारक प्रमाण-पत्र, बीपीएल कार्ड, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, लाड़ली लक्ष्मी आदि योजनाओं के 40 हजार 736 हितग्राही को 36 करोड़ 55 लाख के हित-लाभ वितरित किये।     2 Attachments                 Click here to Reply or Forward       0.52 GB (3%) of 15 GB used Manage

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraj singh

      मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से आज मुख्यमंत्री निवास में सीहोर जिले की तहसील रेहटी के सरपंचो के प्रतिनिधि-मंडल ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री से पंचायतों के विकास से संबंधित विभिन्न विषय पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायतों को अधिकार संपन्न बनाया गया है। वे पूरी ईमानदारी से विकास और जनकल्याण के काम करें।     Attachments area

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shatabdi

        घने कोहरे में घंटों लेट होने वाली शताब्दी और राजधानी श्रेणी की ट्रेनों की हाईस्पीड कायम रखी जाएगी। इसके लिए जनवरी माह से शताब्दी के इंजन में त्रिनेत्र नामक डिवाइस लगाई जाएगी। इस डिवाइस की मदद से लोको पायलट घने कोहरे में भी हाई स्पीड पर ट्रेन चला सकेंगे।  ऐसी ही डिवाइस भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस में लगाई जा रही है।  ज्ञात हो कि पिछले दिनों दिल्ली से भोपाल तक छाए घने कोहरे के चलते शताब्दी जैसी फास्टेस्ट टेÑन भी दस घंटे की देरी से चली तो कई बार इसे रीशिड्यूल किया गया। त्रिनेत्र ऐसी डिवाइस है जिसका मॉनीटर शताब्दी के इंजन में इन्सटाल किया जाएगा। इसमें एक हाई रिज्यूलेशन आप्टीकल वीडियो कैमरा लगाया जाएगा। इसमें राडार सिस्टम से मेपिंग भी होगी। नाइट विजन में भी सक्षम इस डिवाइस से घने कोहरे में भी इंजन में लगे मॉनीटर पर सेक्शन की एक किमी दूर की क्लीयर इमेज दिखेगी।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraj singh

    अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा और डीन हटाये गये  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने आज हमीदिया चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में आउट डोर मरीजों के पंजीयन, औषधि वितरण और उपचार आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इमरजेंसी वार्ड में जाकर मरीजों और उनके परिजनों से चर्चा की। उन्होंने व्यवस्थाएँ बेहतर नहीं होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा श्री प्रभांशु कमल के स्थान पर प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य श्रीमती गौरी सिंह को प्रभार देने, श्री मनीष रस्तोगी को कमिश्नर चिकित्सा शिक्षा पदस्थ करने और डीन मेडिकल कालेज डॉ.उल्का श्रीवास्तव को हटाने के निर्देश दिये। गंदगी देखकर गहरा रोष व्यक्त करते हुए सफाई एजेंसी को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने चिकित्सालय की व्यवस्थाओं और संसाधनों को अधिक बेहतर बनाने के लिये अस्पताल की प्रशासकीय व्यवस्थाओं में आमूल-चूल परिवर्तन की जरूरत बतायी ताकि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएँ मिल सके एवं उन्हें किसी तरह की असुविधा न हो। उन्होंने संभाग आयुक्त, कलेक्टर भोपाल को निर्देशित किया कि अस्पताल की संचालन व्यवस्थाओं का गहराई से अध्ययन करे। रोगियों से चर्चा कर उनकी आवश्यकताओं और अपेक्षाओं की जानकारी ले। ऐसे रोगी जिनके उपचार की पर्याप्त व्यवस्थाएँ चिकित्सालय मे नहीं है, उनका विशेषज्ञों से उपचार करवाये। उन्होंने व्यवस्थाएँ बेहतर बनाने के स्थायी कदम उठाने के भी निर्देश दिये। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास से स्टेट हैंगर के लिये जाते समय अचानक हमीदिया अस्पताल पहुँचे, जहाँ उन्होंने निरीक्षण के दौरान आउट डोर पेशेंट पंजीयन की कतार में खड़ी महिलाओं से चर्चा की। नि:शुल्क औषधि वितरण काउंटर और कक्ष में गये। औषधि काउंटर से वितरित की जा रही दवाइयों और उनकी उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड के शौचालय का भी निरीक्षण किया जहाँ गंदगी पायी जाने पर सफाई ठेका निरस्त करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री श्री चौहान इमरजेंसी वार्ड में भी गये। भर्ती रोगी श्री मेहताब, नत्थूराम, रज्जूलाल और रामबाई के पति श्री टीकाराम से चर्चा कर अस्पताल में मिल रही दवाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने किडनी रोगी रज्जूलाल का नि:शुल्क इलाज करवाने के लिये चिकित्सक देवपुजारी को निर्देशित किया। ड्यूटी पर तैनात जूनियर डाक्टरों से भी व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय के डाक्टरों से वे अलग से चर्चा करेंगे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraj singh

      मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मुख्यमंत्री निवास में किरार-किराड़-धाकड़-नागर समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों की परिचय पत्रिका का विमोचन किया। किरार परिणय सेतु पत्रिका का प्रकाशन किरार समाचार द्वारा किया गया है। इस अवसर पर अध्यक्ष एम.पी.एग्रो श्री रामकिशन चौहान, नगर निगम अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह चौहान, समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शिवाजी पटेल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री प्रदीप चौहान, संपादक श्रीमती इंदू चौहान, प्रदेश महामंत्री श्री राजेंद्र पटेल, नवयुवक मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शिवांशु सिंह किरार, महिला राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती सारिका वर्मा, श्री रमेश चौहान एडवोकेट, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री तुलसीराम पटेल, जिला अध्यक्ष श्री देवेंद्र चौहान, बाबूजी, नवयुवक मंडल के राष्ट्रीय महामंत्री श्री शैलेंद्र ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शिव हारोड़े, श्री राकेश वर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री संजय चौहान, श्री अनिल चौहान, श्री हरी पटेल, नवयुवक मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री संजय चौहान, श्री राजेंद्र ठाकुर और श्री गोविंद चौहान उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

farji trak

  फर्जी टी.पी. पर ट्रक से कर रहे थे पत्थर परिवहन  पन्ना में वन विभाग ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर फर्शी पत्थर का परिवहन कर रहे ट्रक को पकड़कर प्रकरण कायम किया है। आरोपी उड़नशील स्याही द्वारा एक ही अभिवहन पास का बार-बार उपयोग कर लाखों रुपये के खनिज राजस्व की चोरी कर रहे थे। आरोपियों के खिलाफ वन क्षेत्र में अवैध उत्खनन और परिवहन का प्रकरण कायम कर जाँच शुरू कर दी गयी है। मुख्य वन संरक्षक श्री विश्राम सागर शर्मा और वन मण्डलाधिकारी श्री अनुपम सहाय ने कल मोहन्द्रा और पवई वन क्षेत्र के भ्रमण के दौरान कुटरहिया-हडा मार्ग पर पत्थर पटियों से भरा ट्रक क्रमांक-एम.पी. 20 जीए-0129 देखा। उन्होंने हडा बेरियर पर वनकर्मियों को ट्रक का अभिवहन पास (टी.पी.) और अन्य कागजात की जाँच करने के निर्देश दिये। पूरा भरा होने के बावजूद अभिवहन पास जाँच में संदिग्ध पाया गया। वनकर्मी ने जैसे ही माचिस जलाकर टी.पी. को आग दिखायी, उसमें उड़नशील स्याही से लिखे सारे अक्षर गायब हो गये। प्राथमिक जाँच में वाहन चालक जाहर सिंह ने ट्रक खिरवा अमानगंज निवासी भानुप्रताप सिंह का होना बताया है। यह अभिवहन पास अनुज्ञा-पत्र धारक ठेकेदार कल्लू शाह, ग्राम कुटरहिया और खनिज फर्शी पत्थर, खदान के नाम जारी होना पाया गया।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraj singh

    वर्ल्ड रामायण कान्फ्रेंस में शिवराज  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भगवान राम जन-मानस के रोम-रोम में और हमारी साँस में बसे हैं। वे हमारा अस्तित्व, हमारे आराध्य और हमारे प्राण हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम पर लिखित ग्रंथ रामायण अपने आप में अद्वितीय है। ग्रंथ में भगवान राम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का मनमोहक चित्रण किया गया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज जबलपुर में वर्ल्ड रामायण कान्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भगवान राम हमारे दैनिक जीवन में इस तरह से जुड़े हैं कि ठेठ गाँव से लेकर शहरों तक में आज भी लोग आपस में मिलने पर राम-राम जरूर करते हैं। सामान्य व्यक्ति तकलीफ और दु:ख की स्थिति में अपने भगवान राम को याद करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी मूलभूत अवधारणा है कि राम समस्त जड़-चेतन में मौजूद है। एक ही चेतना पूरे ब्रह्माण्ड में व्याप्त है और वह है राम। मुख्यमंत्री ने कहा कि रामायण आज के दौर में नैतिकता की प्रेरणा देने वाला सर्वश्रेष्ठ ग्रंथ है। उन्होंने कहा कि रामकथा पर केन्द्रित रामायण में आदर्श माता-पिता, भाई और सेवक आदि का उल्लेख समाज के लिये प्रेरणादायक है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 'नमामि देवी नर्मदे'- नर्मदा सेवा यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि नदियाँ केवल जल वाहिकाएँ नहीं, बल्कि साक्षात माँ का रूप हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की अनदेखी से जीवन-रेखा नर्मदा की जल-धार लगातार सिमटती जा रही है। मनुष्य ने निहित स्वार्थों के कारण नर्मदा के किनारे के वृक्षों को काटा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्‍य सरकार ने नर्मदा को पुन: वेगवती बनाने का संकल्प लिया। अब नर्मदा के दोनों तट पर बड़े पैमाने पर पौध-रोपण किया जायेगा। जन-भागीदारी से माँ नर्मदा को हम हरियाली चुनरी ओढ़ा देंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नर्मदा नदी का पानी साफ रहे, इसके लिये जगह-जगह पर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि नर्मदा नदी के तटों के ग्राम में अगले वर्ष से शराब की दुकाने नहीं रहेंगी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह सरकार्यवाहक डॉ. कृष्णगोपाल ने कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम राम का जीवन चरित्र लोगों के मन में इस प्रकार बैठ गया कि वह हर दिन नया लगता है। उन्होंने कहा कि देश की कोई ऐसी प्रांतीय भाषा नहीं है, जिसमें राम के चरित्र का वर्णन न हो। कान्फ्रेंस को संस्कृति राज्य मंत्री श्री सुरेन्द्र पटवा और आयोजन समिति के अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री अजय विश्नोई ने भी संबोधित किया। इस मौके पर स्मारिका का भी विमोचन किया गया। कान्फ्रेंस में परमपूज्य स्वामी श्यामदेवाचार्य जी महाराज, श्री अखिलेश गुमाश्ता, डॉ. बलराम सिंह, महापौर डॉ. स्वाति गोडबोले, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल, प्रमुख सचिव संस्कृति श्री मनोज श्रीवास्तव और श्री अशोक मनोध्या भी मौजूद थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraj singh ramnagar

      मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मण्डला के रामनगर में यात्रा को किया सम्बोधित  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि माँ नर्मदा के किनारे बसे गाँवों में आगामी वर्षो से शराब का ठेका नीलाम नहीं होगा। नर्मदा के किनारे के गाँवों के लोगों को संकल्प दिलाकर नशामुक्त करने का प्रयास किया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान मण्डला के रामनगर में 'नमामि देवि नर्मदे'' सेवा यात्रा को संबोधित कर रहे थे। श्री चौहान ने कहा कि स्व-सहायता समूहों के जरिये महिलाओं को सशक्त बनाया जायेगा। उन्होंने ग्रामीणों से बेटियों की शिक्षा पर पूरा ध्यान देने को कहा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ धर्मगुरूओं के नेतृत्व में मॉ नर्मदा की संध्या आरती एवं स्तुति भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमरकंटक के पहाड़ों पर खनन प्रतिबंधित कर दिया जायेगा। उन्होंने नर्मदा जल को स्वच्छ रखने का संदेश देते हुए नर्मदा तट के प्रत्येक गाँव के हर घर में शौचालय का निर्माण करने को कहा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जिले की 44 ग्राम पंचायत को खुले में शौच से मुक्त घोषित किये जाने, जिला पंचायत को आई.एस.ओ. घोषित होने का प्रमाण-पत्र एवं प्रधानमंत्री जन-धन योजना की बीमा राशि के चेक भी संबंधितों को वितरित किये। श्री चौहान ने जैविक खेती अपनाने वाले किसानों को पंजीयन प्रमाण-पत्र भी दिये।वन मंत्री श्री गौरीशंकर शेजवार ने कहा कि नर्मदा सेवा यात्रा के दौरान साधु-संतों द्वारा दिये जा रहे पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के संदेश पर अमल प्रारंभ हो गया है। नर्मदा के मंत्र यात्रा के नारे बन चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने कहा कि यात्रा के जरिये मुख्यमंत्री ने पर्यावरण एवं नदी संरक्षण का अभूतपूर्व कार्य किया है। जिला प्रभारी मंत्री श्री संजय-सत्येन्द्र पाठक ने प्रदेश में संचालित जन-कल्याण योजनाओं के बारे में बताया। साध्वी प्रज्ञा भारती ने कहा कि नर्मदा की जय बोलने के साथ ही इसके संरक्षण के लिए भी काम करना होगा। संत श्री भैया जी सरकार ने कहा कि नर्मदा सेवा यात्रा देश एवं दुनिया को जल-संरक्षण का संदेश दे रही है। विभिन्न जाति एवं धर्म समुदाय में बँटा हुआ समाज आज नर्मदा के संरक्षण के लिए यात्रा कर रहा है। प्रारंभ में मुख्यमंत्री और उपस्थित जन-प्रतिनिधियों ने माँ नर्मदा का पूजन-अर्चन किया। उपस्थित धर्मगुरूओं एवं साधु-संतों का शाल-श्रीफल से सम्मान किया गया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

narmada vriksh

      मुख्य सचिव  बसंत प्रताप सिंह ने आज वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये प्रदेश में चल रहे 'नमामि देवी नर्मदे' अभियान, 'कैश-लेस' प्रक्रिया तथा प्रधानमंत्री आवास योजना की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मुख्य सचिव श्री सिंह ने कहा कि 'नमामि देवी नर्मदे' अभियान का मुख्य उद्देश्य नर्मदा नदी के दोनों ओर वृक्षारोपण सुनिश्चित करना है। वृक्षारोपण में स्थानीय जलवायु के अनुसार पौधों के चयन और इस संबंध में उद्यानिकी तथा वन विभाग के विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार काम करने के निर्देश भी दिए गए। अभियान में जन-सामान्य को जोड़ने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर द्वारा किए जा रहे नवाचारों की प्रशंसा करते हुए मुख्य सचिव ने अभियान में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। कान्फ्रेंसिंग में जानकारी दी गई कि 'कैश-लेस' लेन-देन का प्रदेशव्यापी प्रशिक्षण 24 और 26 दिसंबर को भोपाल में किया जा रहा है। प्रशिक्षण में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित संभाग स्तर के दो-दो अधिकारी और लीड बैंक के अधिकारी सम्मिलित होंगे। प्रशिक्षण की प्रक्रिया जिला, विकासखंड तथा ग्राम पंचायत स्तर तक चलेगी । इस प्रक्रिया से 'कैश-लेस' के संबंध में हर ग्राम पंचायत पर दो-दो स्त्रोत व्यक्ति विकसित किये जायेंगे। 'प्रधानमंत्री आवास योजना' में मुख्य कार्यक्रम मनावर जिला धार में होगा। इसमें पड़ौसी जिलों से भी ग्रामीण शामिल होंगे। कार्यक्रम के लाइव टेलीकास्ट के निर्देश दिए गए। मुख्य सचिव ने सभी जिलों को 31 मार्च 2017 के पूर्व खुले में शौच से मुक्त करने की दिशा में सघन प्रयास करने के निर्देश भी दिए। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री आर. एस. जुलानिया, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री तथा उद्यानिकी श्री अशोक वर्णवाल तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

rameshvar sharma

    बड़झिरी में एमपी का  पहले डिजिटल ग्राम     वित्त मंत्री जयंत मलैया ने कहा है कि देश में तेजी से विकास के लिए कैशलेस सोसायटी का होना जरूरी है। उन्होंने इस व्यवस्था को देश की दूसरी आजादी की लड़ाई बताया। वित्त मंत्री श्री मलैया  भोपाल जिले के बड़झिरी में पहले‍िडजिटल ग्राम का लोकार्पण कर रहे थे। बड़झिरी प्रदेश का पहला डिजिटल ग्राम है, जिसे बैंक ऑफ बड़ौदा के सहयोग से डिजिटल ग्राम बनाया गया है। इस मौके पर विधायक श्री रामेश्वर शर्मा भी मौजूद थे। वित्त मंत्री श्री मलैया ने कहा कि बड़झिरी के लोगों को डिजिटल ग्राम से न केवल बैंकिंग सेक्टर में फायदा मिलेगा बल्कि इस तकनीक का फायदा ग्रामीणों को खेती-किसानी में भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नोटबंदी का फैसला लेकर देश की अर्थ-व्यवस्था से काला धन साफ किया है। इस निर्णय से आमजन को कुछ समय तकलीफ होगी लेकिन आने वाले समय में सरकार के पास कल्याणकारी कार्यक्रमों के लिये पैसों की कमी नहीं होगी। वित्त मंत्री ने कहा कि सड़क, बिजली, पानी की व्यवस्था के लिये राज्य सरकार के पास पैसों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बच्चों को उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययन के लिये बगैर ब्याज पर ऋण दिया जायेगा। इसके लिये 1000 करोड़ रुपये का कोष तैयार किया गया है। वित्त मंत्री श्री मलैया ने ग्रामीणों को स्मार्ट फोन और ग्राम पंचायत के सरपंच को कम्प्यूटर भेंट किया। विधायक श्री रामेश्वर शर्मा ने इस मौके पर कहा कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने डिजिटल ग्राम बनाकर बड़ी पहल की है। इसका असर इस क्षेत्र के आसपास के ग्रामों पर भी पड़ेगा। उन्होंने बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों से कहा कि वे कार्पोरेट-सोशल रेस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) में बड़झिरी में सुन्दर पार्क बनायें। इस पार्क के बनने से डिजिटल ग्राम की प्रेरणा अन्य गाँवों को भी मिलेगी। वित्त मंत्री ने पीओएस से खरीदा चावल वित्त मंत्री श्री जयंत मलैया ने डिजिटल ग्राम की घोषणा के बाद पॉइन्ट ऑफ सेल मशीन से कार्ड स्वाइप कर नजदीक के किराना स्टोर से चावल खरीदा। बैंक ऑफ बड़ौदा के महाप्रबंधक श्री राजेन्द्र कुमार ने बताया कि बड़झिरी को डिजिटल ग्राम बनाने का फैसला अक्टूबर माह में लिया गया था। आज यह गाँव पूरी तरह से डिजिटल और कैशलेस बन गया है। उन्होंने बताया कि इंदौर और जबलपुर अंचल में भी चयनित गाँव को शत-प्रतिशत डिजिटल बनाया जा रहा है। डिजिटल ग्राम में किये गये कार्य बड़झिरी के 2000 ग्रामीणों के खाते खोले गये और डेबिट कार्ड जारी किये गये। गाँव की सभी दुकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में पीओएस मशीन लगाई गई। गाँव में एक्सप्रेस लाबी की स्थापना की गई, जिसमें एटीएम, पास-बुक प्रिंटर, कैश डिपाजिट मशीन लगाई गई। बड़झिरी गाँव को इन्टरनेट और वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। गाँव में ग्राहक सेवा केन्द्र की स्थापना की गई है। ग्रामीणों को बैंक‍ऑफ बड़ौदा के मोबाइल बैंकिंग एप की सुविधा उपलब्ध करवायी गयी है। किसानों को स्मार्ट फोन खरीदने के लिये बैंक ऑफ बड़ौदा 10,000 रुपये तक का ऋण उपलब्ध करवा रहा है। ग्रामीणों को कम्प्यूटर साक्षरता देने के लिये चौपालों पर विशेष प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में उप महाप्रबंधक श्री व्ही.के.शुक्ला, श्री जे.के.माथुर और स्थानीय प्रतिनिधि मौजूद थे। वित्त मंत्री ने बड़झिरी के सरकारी माध्यमिक स्कूल में जाकर विद्यालय को तीन कम्प्यूटर भी भेंट किये।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraj singh

    मंडला जिले के ग्राम चाबी में मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने किया जन-संवाद    मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि नर्मदा के तटीय नगरों में जल-शुद्धिकरण के लिए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाये जायेंगे। इन प्लांटों से गंदे पानी के जल-मल को अलग कर स्वच्छ पानी किसानों के खेतों में सिंचाई के लिए उपयोग किया जायेगा। नर्मदा के घाटों पर पूजन सामग्री एवं प्रतिमा विसर्जन के लिए विसर्जन कुण्ड बनाये जायेंगे। इसी प्रकार तटों पर प्रदूषण रोकने के लिए मुक्तिधाम बनाये जायेंगे। मुख्यमंत्री  मण्डला जिले के ग्राम चाबी में 'नमामि देवि नर्मदे'' सेवा यात्रा के अवसर पर जन-संवाद कर रहे थे। इस अवसर पर लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम राज्य मंत्री एवं मण्डला जिले के प्रभारी श्री संजय-सत्येन्द्र पाठक, विधायक श्री रामप्यारे कुलस्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती संपत्तिया उइके, जन-अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री प्रदीप पांडे और साध्वी प्रज्ञा भारती, साधु संत एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि नर्मदा जीवन-दायिनी है। नर्मदा तट के लोग इसकी गोद में पले-बढ़े हैं। प्रदेश के 30 प्रतिशत से अधिक लोग नर्मदा से अपनी प्यास बुझा रहे हैं। नर्मदा ने जल, जीवन एवं अन्य प्राकृतिक भंडार फल-फूल-सब्जी के साथ म.प्र. को बिजली जैसे सब चीजें दी किन्तु हमने उसके तट के ही वृक्ष काट डाले, जंगल काट डाले। यह पेड़-पौधे जंगल के वृक्ष जो पानी सोखकर बूँद-बूँद कर जल नदियों में देते थे उन्हें ही नष्ट कर जल-स्तर कम कर नदियों का बहना बंद कर दिया। यदि यह नहीं रूका तो नर्मदा का प्रवाह बंद होने से मध्यप्रदेश भी सुरक्षित नहीं रहेगा। इसी उद्देश्य से नर्मदा संरक्षण एवं संवर्धन के लिए यात्रा आयोजित की जा रही है। नर्मदा के दोनों तटों पर सरकारी, वन भूमि एवं किसानों की निजी भूमि में पेड़ लगाये जायेंगे और वे पेड़ ऐसे होंगे जो तट के कटाव को रोकेंगे। उन्होंने कहा कि किसान अपनी फसल वाले खेतों में नर्मदा के किनारे दोनों तट पर फलदार पौधे लगायें। किसानों को फलदार पौधे में फल आने तक प्रति वर्ष 20 हजार रूपये प्रति हेक्टेयर का मुआवजा दिये जाने का प्रावधान किया गया है। फल आने के बीच किसान अपनी जमीन पर अन्य फसल भी ले सकेंगे। किसानों को पेड़ लगाने की मजदूरी भी शासन देगा। नर्मदा के दोनों तट पर पौधे लगाना ही इस यात्रा का उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि अभी तक मण्डला जिले में 6,376 किसानों ने पेड़ लगाने का संकल्प ले लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नर्मदा सेवा यात्रा की जब योजना बनी तब ऐसा लग रहा था कि यह अभियान कौन चलाएगा? तब जन-अभियान परिषद एवं साधु-संतों ने इसकी शुरूआत का आश्वासन दिया और अब मात्र दस दिनों में लोगों के समूह के समूह यात्रा के साथ हैं। यात्रा का संयोजन तो सरकार ने किया किन्तु अब समाज ने इसे अपने हाथ में ले लिया है। मुख्यमंत्री ने बेटी बचाने के संदेश को देते हुए कहा कि आज भी माताएँ हेण्डपंप से पानी लाने बेटे को नहीं बेटियों को भेजती है। उन्होंने कहा कि नर्मदा के तटीय क्षेत्रों में सरकार पाइप लाइन डालकर जल प्रदाय करेगी। अब बेटी हेण्डपंप नहीं चलायेगी। उन्होंने नागरिकों को बेटी और बेटे में समानता का भाव रखने की सलाह देते हुए कहा कि यदि बेटी नही बचाओगे तो बहू कहाँ से लाओगे। इसका संतुलन जरूरी है यदि असंतुलन हुआ तो सृष्टि नहीं चलेगी। बेटियों के लिए शासन ने जन्म से उनके विवाह तक की सुविधाएँ दी हैं। अब पुलिस में भी 33 प्रतिशत पदों पर बेटियों की भरती होगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लोगों को नशा नहीं करने की सलाह दी। इससे प्रेरित होकर लगभग 150 लोगों ने नशा नहीं करने का संकल्प लिया। जन-संवाद के दौरान ही उपस्थित जन-समूह को मुख्यमंत्री द्वारा नर्मदा के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प दिलाया गया। प्रारंभ में मुख्यमंत्री सहित अतिथियों ने नर्मदा सेवा यात्रा के ध्वज का पूजन कर माँ नर्मदा की आरती की। मंच पर मुख्यमंत्री द्वारा कन्या-पूजन एवं साधु-संतों का शाल-श्रीफल एवं फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

arvind kajarival

    आम आदमी पार्टी(आप) द्वारा भोपाल में आयोजित परिवर्तन रैली में दिल्ली के सीएम और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियां मिली जुली हैं, ये मिलकर पांच-पांच साल लोगों को लूटते हैं। उन्होंने सभा में बैठे लोगों से सवाल किया कि 'मैं मध्यप्रदेश की जनता से पूछना चाहता हूं कि क्या भ्रष्टाचार कम हो गया है। 1000 के नोट बंद 2000 का नया नोट निकालने से कैसे भ्रष्टाचार को बंद करेंगे।' केजरीवाल ने कहा कि 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मकसद भ्रष्टाचार को खत्म करना नहीं था। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि मोदीजी की नियत भी खराब है और नीति भी। किसानों और गरीबों का लोन माफ नहीं किया जाता, लेकिन अमीरों का लोन माफ किया जाता है।' इससे पहले छोला दशहरा मैदान में आयोजित 'परिवर्तन रैली' में महिलाओं, किसानों, व्यापारियों और मजदूरों ने सीएम अरविंद केजरीवाल का सम्मान किया। मंगलवार सुबह वे भोपाल पहुंचे थे जहां मध्यप्रदेश में पार्टी के संयोजक आलोक अग्रवाल और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर सीएम केजरीवाल का स्वागत किया। यह पहली बार है जब आप द्वारा प्रदेश में कोई बड़ी सभा का आयोजन किया गया है और उसमें अरविंद केजरीवाल भी आए हैं। भ्रष्टाचार के दंश को मिटाने और अपनी आम आदमी पार्टी का राजनीतिक भविष्य दिल्ली से बाहर तलाशने में जुटे अरविंद केजरीवाल आज सुबह भोपाल पहुंचे।  सुबह केजरीवाल वीआईपी रेस्ट हाउस भोपाल पहुंचे तो औपचारिक स्वागत के बाद कक्ष में चले गए और किसी से भी उन्होंने मुलाकात नहीं की। सूत्रों ने बताया कि केजरीवाल पिछले कुछ दिनों से दांत के दर्द से बेहद परेशान हैं। उन्होंने दिल्ली में इसका इलाज भी करवाया है, लेकिन आराम नहीं मिला है। आज भोपाल पहुंचते ही केजरीवाल ने प्रोटोकॉल में जुटे अफसरों से सरकारी डॉक्टर बुलाने को कहा था लेकिन काफी मशक्कत के बाद जेपी हॉस्पिटल के डॉक्टर डीके जोशी रेस्ट हाउस पहुंचे। हालांकि इसके पहले आप पार्टी से जुड़े डॉ. प्रशांत त्रिपाठी केजरीवाल का इलाज कर उन्हें दवा दे चुके थे। इसके बाद उन्होंने दशहरा मैदान में आम सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सरकार पर तीखे हमले किए।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

beti bachao

    महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने आज प्रशासन अकादमी में 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' योजना को संपूर्ण प्रदेश में लागू करने के लिए एक्शन प्लान बनाने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय कार्यशाला का शुभारंभ किया। भारत सरकार द्वारा कम लिंग अनुपात वाले जिलों में आरंभ की गई 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' योजना प्रदेश के छ: जिलों क्रमश: ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, टीकमगढ़ और रीवा में क्रियान्वित है। महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि किशोरी बालिकाओं और महिलाओं के स्वास्थ्य तथा उनके समन्वित विकास के लिए योजना की उपयुक्तता को देखते हुए राज्य शासन ने यह योजना प्रदेश के सभी जिलों में लागू करने का निर्णय लिया है। योजना का क्रियान्वयन महिला-बाल विकास विभाग के साथ स्कूल शिक्षा तथा स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से किया जायेगा। प्रमुख सचिव महिला-बाल विकास श्री जे.एन. कंसोटिया, आयुक्त महिला सशक्तिकरण श्रीमती जयश्री कियावत, आयुक्त आईसीडीएस श्रीमती पुष्पलता सिंह, यूएन वूमेन संस्था की श्रीमती अंजू पांडे तथा गर्ल्स काउंट संस्था के श्री रिजवान कार्यशाला में शामिल हुए।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

damoh ring road

    वित्त मंत्री श्री मलैया ने किया स्थल निरीक्षण    दमोह में जल्द ही रिंग-रोड का निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा। रिंग-रोड बनने से दमोह नगर का यातायात सुरक्षित और सुव्यवस्थित हो जायेगा। यह बात वित्त मंत्री श्री मलैया ने गत दिवस रिंग-रोड स्थल के निरीक्षण के दौरान कही। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुविधा के लिये एक बस-स्टेण्ड सागर नाका और एक बस-स्टेण्ड हटा नाका पर प्रस्तावित है। दमोह शहर में यातायात को सुगम बनाने के लिये सागर मार्ग से जबलपुर-कटनी बायपास का निर्माण करवाया गया है। सागर नाका से छतरपुर के लिये बायपास का निर्माण कार्य जारी है। रेलवे ओव्हर-ब्रिज का निर्माण कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। वित्त मंत्री ने क्रियान्वयन एजेंसियों से निर्माण कार्य को तय समय में गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिये।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

cm shivraj singh

    मुख्यमंत्री  चौहान ने की जेलों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा     मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जेलों की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रहे। उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम बेहतर उपयोग हो। श्री चौहान भोपाल में  जेल विभाग की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जेलों की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबन्द हो। सुरक्षा के मापदंडों का कड़ाई से पालन हो। प्रभावी मानीटरिंग, सतर्क चौकसी की दक्ष कार्य-प्रणाली विकसित की जाये। जेलों की प्रशासनिक व्यवस्थाओं का युक्तियुक्तकरण किया जाये। उन्होंने घनी आबादी में स्थित जेलों को अन्यत्र स्थानांतरित करने के लिये प्रस्ताव तैयार करने और प्रदेश में हाई- सिक्यूरिटी हाई-टेक जेल की जरूरत पर भी चर्चा की। छत से पूरी बंद जेल, अण्डा सेल के निर्माण की संभावनाएँ तलाश करने के निर्देश दिये। बैठक में जेलों की संचालन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए किये गये कार्यों की जानकारी दी गई। जेलों में तकनीकी सुरक्षा, संस्थागत सुरक्षा और सैन्य बल सुरक्षा से संबंधित शार्ट एवं लांग टर्म प्रयासों की कार्य-योजना भी प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर जेल मंत्री सुश्री कुसुम महदेले, मुख्य सचिव श्री बी.पी.सिंह. अपर मुख्य सचिव गृह श्री के.के.सिंह, प्रमुख सचिव जेल श्री विनोद सेमवाल, पुलिस महानिदेशक श्री आर.के.शुक्ला, जेल महानिदेशक श्री संजय चौधरी और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री अशोक वर्णवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraj singh

      मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत एक अदभुत राष्ट्र है। निकट भविष्य में भारत ही विश्व समुदाय का पथ-प्रदर्शक बनेगा। यहाँ वैचारिक मतभेद का भी सम्मान किया जाता है। उन्होंने कहा कि विश्व के कई देशों में भिन्न मत रखने वाले संत पुरूषों को भी दण्ड भोगना पड़ता है। श्री चौहान आज यहाँ समन्वय भवन में कथारूप में दीनदयाल कार्यक्रम के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। इसका आयोजन दीनदयाल शोध संस्था नई दिल्ली द्वारा किया गया था। मुख्यमंत्री ने नर्मदा सेवा-यात्रा की चर्चा करते हुये सभी नागरिकों को इसमें भाग लेने के लिये आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की जीवनदायिनी नर्मदा के तटों के आसपास शराब की दुकान नहीं खोली जायेंगी। पूजन-सामग्री से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिये पूजन कुण्ड बनाये जायेंगे। कथा रूप में दीनदयाल के प्रयास को राष्ट्र का नवनिर्माण करने वाला प्रयास बताते हुये कहा कि पंडित दीनदयाल जी ने राष्ट्र के लिये एकात्म मानववाद के दर्शन का अनूठा उपहार दिया है। श्री आलोक कुमार ने राष्ट्र की अवधारणा का चित्रण किया और एकात्म मानववाद की व्याख्या की। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस ने कथा रूप में दीनदयाल कार्यक्रम की प्रासंगिकता की चर्चा की। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्री रूस्तम सिंह, उच्च शिक्षा एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री श्रीमती ललिता यादव, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान, भोपाल नगर पालिक निगम के महापौर श्री आलोक शर्मा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

rajendra ji

    रीवा में 4.80 करोड़ की सड़कों का भूमि-पूजन    उद्योग तथा खनिज साधन मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए अच्छी सड़कों का होना बहुत आवश्यक है। सड़कें अच्छी बन जाने से विकास की यात्रा शुरू हो जाती है। साथ ही आवागमन सुगम हो जाता है। श्री शुक्ल आज रीवा जिले के विभिन्न स्थान में 4 करोड़ 80 लाख रुपये लागत की सड़कों का भूमि-पूजन कर रहे थे। श्री शुक्ल ने लौआ लक्ष्मणपुर में तीन करोड़ की लागत से बनने वाली चिन्मय आश्रम से कपूरी, बरा कोठार में एक करोड़ 74 लाख रूपये की लागत से बनने वाली विश्वविद्यालय सिरमौर रोड से अजगरहा और ग्राम पंचायत रौसर में 7 लाख 16 हजार रुपये की लागत से बनने वाली छोटी रौसर से गुलाबी टोला की सड़क का भूमि-पूजन किया। श्री शुक्ल ने कहा कि सड़कों का निर्माण पूरा होने पर ये क्षेत्र भी विकसित क्षेत्र की सूची में जुड़ जाएंगे। उन्होंने कहा कि अब कोई भी गाँव बिना सड़क का नहीं होगा। उद्योग मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा के अनुरूप गाँवों को भी शहर की भांति सुविधाएँ मुहैया करवायी जायेंगी। गाँवों में पाइप लाइन बिछाकर घरों में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने कहा कि किसानों को पर्याप्त मात्रा में नहरों से सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है। सड़कों के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, विद्युत सहित अनेक बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति कर किसानों को समृद्ध बनाया जायेगा। श्री शुक्ल ने कहा कि सभी ऋणी और अऋणी किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ उठायें। उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवाओं को स्व-रोजगार के लिए मुख्यमंत्री स्व-रोजगार योजना से ऋण दिया जा रहा है। मंडी बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष श्री रामसिंह ने कहा कि मंत्री श्री शुक्ल के सहयोग से विकास और विस्तार सभी क्षेत्रों में किया जा रहा है। श्री विद्याप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि स्वास्थ्य, सड़क, शिक्षा सहित अनेक क्षेत्र में मुख्यमंत्री श्री चौहान और श्री शुक्ल द्वारा विकास के बहुत से कार्य किए गए हैं। रीवा जनपद अध्यक्ष श्री के.पी. त्रिपाठी सहित स्थानीय जन-प्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

lalita yadav

  राज्यमंत्री ललिता यादव ने किया लोकार्पण प्रेम गुप्ता  छतरपुर से सटे पलौठा गांव तक जाने के लिए अब ग्रामीणों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। बायपास रोड से पलौठा गांव तक मप्र ग्रामीण सडक़ विकास प्राधिकरण द्वारा 84.37 लाख रुपए की लागत से 1.85 किमी लंबी सडक़ बनकर तैयार हो गई। प्रदेश की पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री श्रीमती ललिता यादव ने शनिवार को समारोहपूर्वक इस सडक़ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री श्रीमती ललिता यादव ने कहा कि पलौठा गांव तक आने के लिए सडक़ न होने के कारण लोग काफी परेशान थे। सीमांकन में पलौठा गांव शहर में आने के कारण यह सडक़ स्वीकृत होने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। लेकिन ग्रामीण सडक़ विकास प्राधिकरण और ग्रामीणों ने इसमें काफी सहयोग दिया। सडक़ बन जाने से अब बरसात में भी ग्रामीण आसानी से आ-जा सकते हैं। राज्यमंत्री श्रीमती ललिता यादव ने बताया कि आगामी 28 दिसंबर को प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना का शुभारंभ किया जाएगा। योजना के तहत गरीबों को पक्के मकानों की सौगात मिलेगी। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश प्रजापति, मप्र ग्रामीण सडक़ विकास प्राधिकरण की परियोजना क्रियान्वयन इकाई के प्रबंधक एफजे खान प्रमुख रूप से मौजूद थे। इस अवसर पर ग्रामीणों की मांग पर राज्यमंत्री श्रीमती ललिता यादव ने गांव में स्थित माता मंदिर की बाउण्ड्रीवाल बनाने के लिए 1 लाख रुपए देने की घोषणा की। ग्रामीणों ने नल-जल योजना तथा प्राइमरी स्कूल की बाउण्ड्रीवाल की मांग भी उठाई। उन्होंने इन दोनों कार्यों के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने को कहा तथा शीघ्र ही उन्हें स्वीकृत कराने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर शांति देवी, राकेश द्विवेदी, अनिल शुक्ला, विवेक गुप्ता, चंद्रशेखर सिंह, संतोष सिंह, जीतेन्द्र सिंह जित्तू, भगवानदास कुशवाहा, अनिल सिंह, गनेश कुशवाहा, राधे कुशवाहा, देवीदीन कुशवाहा, सुनील शर्मा, वीरेन्द्र सिंह, बालमुकुन्द, पंकज रावत सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

शिवराज सिंह चौहान

डिंडौरी के ग्राम-रैपुरा में किया रात्रिकालीन जन-संवाद  प्रदीप वाजपेयी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ग्राम-रैपुरा के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक एवं गीत के माध्यम से कला का बेहतर प्रदर्शन किया है। इनके द्वारा प्रस्तुत किए गए गीत एवं नृत्य मन को मोह लेते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों ने 'नमामि देवी नर्मदे'' सेवा यात्रा, नशामुक्ति और बेटी बचाओ अभियान पर बेहद अच्छे नुक्कड़ नाटक एवं गीत प्रस्तुत किए हैं। इन बच्चों की जिज्ञासा बताती है कि आने वाले भविष्य के लिए नर्मदा नदी के जल का संरक्षण एवं संवर्धन करना बहुत जरूरी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान डिंडौरी जिले के ग्राम-रैपुरा में शुक्रवार की रात को 'नमामि देवी नर्मदे'' सेवा यात्रा में जन-संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा बेटी बचाओ अभियान की प्रस्तुति देने पर पाँच हजार रूपये का पुरस्कार देने को कहा। इसी प्रकार कु. कामना उईके एवं कु. कलाध्या यादव द्वारा 'नमामि देवी नर्मदे'' सेवा यात्रा पर आधारित गीत प्रस्तुत करने पर 1000 रूपये और नशामुक्ति अभियान में नाटक प्रस्तुत करने पर पाँच हजार रूपये का पुरस्कार देने को कहा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यात्रा को सफल बनाने में सभी जन-प्रतिनिधियों, साधु-संतों, युवक- युवतियों, महिलाओं-पुरूषों और सामाजिक संगठन तथा अधिकारी-कर्मचारी सहभागी हैं। उन्होंने कहा कि सेवा यात्रा को सभी दलों का भी समर्थन मिल रहा है। अब इस अभियान ने जन-आंदोलन का रूप ले लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब के प्रयासों एवं संकल्पों से शीघ्र ही नर्मदा मैया का जल-प्रवाह बढ़ेगा और नर्मदा मैया में मिलने वाला मल-जल भी रोका जायेगा। उन्होंने कहा कि नर्मदा नदी में पूजन सामग्री एवं शवों का विर्सजन न करें। इससे नर्मदा नदी का जल प्रदूषित होता है। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए नर्मदा नदी के घाटों में हवन कुण्ड, मुक्ति धाम एवं चेंजिंग रूम बनाये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर वृक्षारोपण, नशामुक्ति, शिक्षा एवं स्वच्छता के बारे में भी लोगों को बताया। इस अवसर पर केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, खाद्य- नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण और श्रम मंत्री श्री ओमप्रकाश धुर्वे, विधायक श्री ओंमकार मरकाम और जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योतिप्रकाश धुर्वे, जन-प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

lalita yadav

  सामुदायिक भवन, सडक़, पुलिया बनेगी, स्कूलों का होगा उन्नयन मध्यप्रदेश की पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री ललिता यादव ने छतरपुर में आज शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित अलग-अलग कार्यक्रम में लोगों को लाखों रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने ग्राम कूंड़, अचट्ट तथा शहर में सटई रोड स्थित पहाड़ी के विकास के लिए सामुदायिक भवन, सडक़ और पुलिया बनवाने की घोषणा की तथा स्कूलों के उन्नयन का भरोसा दिलाया। राज्यमंत्री  ललिता यादव ने ग्राम कूंड़ में ग्रामीणों की मांग पर कूंड़ से बंछौरा तक सुदूर सडक़ योजना से 30 लाख रुपए की सडक़ बनवाने का ऐलान किया। गांव में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपए तथा मिडिल स्कूल के अधूरे भवन का निर्माण कराने की घोषणा की। उन्होंने गांव में पेयजल संकट दूर करने, हैंडपंप लगाने का भी वादा किया। राज्यमंत्री श्रीमती ललिता यादव ने कूंड़ के मिडिल स्कूल का आगामी बजट सत्र में हाई स्कूल में उन्नयन कराने का भरोसा दिलाया। आज ही ग्राम पंचायत अचट्ट में आयोजित समारोह में राज्यमंत्री श्रीमती ललिता यादव ने अचट्ट से टपरियन तक मुख्यमंत्री सडक़ योजना के तहत 20 लाख रुपए से बनने वाली सडक़ निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने गांव में 10 लाख रुपए से सामुदायिक भवन बनवाने की घोषणा की। इस मौके पर ग्रामीणों ने कन्या प्राइमरी स्कूल तथा हाईस्कूल के उन्नयन की मांग की। उन्होंने बजट सत्र में हाई स्कूल का हायर सेकंडरी में उन्नयन कराने का आश्वासन दिया। दोनों ही गांवों में राज्यमंत्री श्रीमती ललिता यादव ने कहा कि इन दोनों गांवों कूंड़ और अचट्ट को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अरबन मिशन प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है। इसके तहत गांव में आवागमन के साधन, पेयजल, वेयरहाउस, स्कूल, उप स्वास्थ्य केन्द्र, पशु अस्पताल, बिजली सहित अनेक संसाधनों के काम होंगे। ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे के बाद राज्यमंत्री  ललिता यादव ने छतरपुर में सटई रोड स्थित पहाड़ी पर देर शाम आयोजित कार्यक्रम में घुमक्कड़ एवं अर्धघुमक्कड़ विभाग द्वारा 10 लाख रुपए की लागत से समाज भवन निर्माण तथा 10 लाख रुपए से सीसी रोड निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि दोनों काम 6 महीने के अंदर पूरे हो जाएंगे। इस मौके पर सरकारी जमीन पर बेजा कब्जे का मामला उठाते हुए लोगों ने अपनी समस्या बताई। राज्यमंत्री श्रीमती ललिता यादव ने कहा कि पूरी जमीन का सीमांकन कराया जाएगा। उन्होंने इस संबंध में एसडीएम को निर्देश दे दिए हैं। सरकारी जमीन पर कोई भी अतिक्रमण नहीं कर पाएगा। लोगों की मांग पर एक महीने के अंदर वहां बिजली की डीपी लगाने का भी उन्होंने भरोसा दिया। इस मोके पर राज्यमंत्री ने बताया कि आगामी 28 दिसंबर को भूमिहीनों को भूमि दिलाने तथा मकान बनाने की योजना का पूरे प्रदेश में एक साथ मुख्यमंत्री और मंत्रियों द्वारा शुभारंभ किया जाएगा।

Patrakar prem gupta

 prem gupta  17 December 2016

solanki datiya

    राजमाता ने पूरा जीवन लोगों के उत्थान के लिए समर्पित किया - जनसंपर्क मंत्री डॉ.मिश्रा  राजमाता द्वारा किए गए कार्य नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक - प्रभारी मंत्री श्रीमती माया सिंह  दतिया जिले के भांडेर में राजमाता विजयाराजे सिंधिया की प्रतिमा का अनावरण      हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा कि स्वर्गीय राजमाता विजयाराजे सिंधिया ने समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए जो कार्य किए हैं, वे अनुकरणीय हैं। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि वे हम सबके लिए हमेशा से ही प्रेरणा का केन्द्र-बिन्दु रही है। प्रो. सोलंकी ने यह बात दतिया जिले के भाण्डेर में राजमाता विजयाराजे सिंधिया शासकीय महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में कही। उन्होंने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की मूर्ति का अनावरण किया। उन्होंने पाँच करोड़ की लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया। कार्यक्रम में जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा तथा प्रभारी मंत्री श्रीमती माया सिंह उपस्थित थीं। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. सोलंकी ने कहा कि राजमाता सिंधिया ने प्रदेश के विकास का जो सपना 20वीं सदी में देखा था वह अब 21वी सदी में साकार रूप ले रहा है। उन्होंने कहा कि राजमाता ने समाज के सभी वर्गों के उत्थान के क्षेत्र में अनेक कार्य किये हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्य अविस्मरणीय हैं। राज्यपाल ने कहा कि बालिका शिक्षा को बढ़ाने की दिशा में उनके द्वारा किए गए कार्यों का ही परिणाम है कि आज हमें हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी दिख रही है। उनके द्वारा राजनैतिक क्षेत्र में जो कार्य किए गए, उसी का परिणाम है कि उनके बताए मार्ग पर चलकर कई नेताओं ने समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि राजमाता किसी एक वर्ग की नहीं बल्कि संपूर्ण समाज का प्रतिनिधित्व करती थी। आदिवासी तथा वनवासी क्षेत्र में भी उन्होंने अनेक उल्लेखनीय कार्य किए है। जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि स्वर्गीय राजमाता सिंधिया ने मेरे जैसे अनेक कार्यकर्ता तैयार किए हैं। राजमाता ने राजपद से लोक पद पर आकर संपूर्ण जीवन लोगों के उत्थान के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर कप्तान सिंह लोकपथ से राजभवन तक पहुँचे हैं। हम सबको स्वर्गीय राजमाता सिंधिया के मार्गदर्शन में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ है। हम सबको उनके जीवन से प्रेरणा लेकर उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। प्रभारी मंत्री श्रीमती माया सिंह ने कहा कि राजमाता विजयाराजे सिंधिया द्वारा किए गए कार्य नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक हैं। राजमाता द्वारा समाज और देश के हित में किए गए कार्यों और विशेषकर शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्य प्रशंसनीय हैं। हम सबको उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज के उत्थान के लिये कार्य करना चाहिए। पाँच करोड़ के विकास कार्यो का भूमि-पूजन हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर श्री कप्तान सिंह सोलंकी ने कार्यक्रम के पहले भाण्डेर में पाँच करोड़ रूपये की लागत के विकास कार्यो का भूमि-पूजन किया। अम्बेडकर पार्क का जीर्णोद्धार, रैन बसेरा का निर्माण तथा दुकानों के निर्माण के कार्य शामिल हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

ias meet bhopal

      शिवराज ने किया आई.ए.एस. ऑफीसर्स मीट का उदघाटन    मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रशासनिक सेवा जन-कल्याण के लिये जीवन का समर्पण है। देश-प्रदेश को बदलने का सौभाग्य है। यह प्रोफेशन नहीं मिशन है। अधिकारी इसी भाव के साथ पूरी जिद, जुनून और जज्बे के साथ सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को क्रियान्वित करें। उन्होंने अधिकारियों का आह्वान किया कि सदैव सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का प्रयास करें। अपने कार्यों से जन-सेवा का नया इतिहास रचें। श्री चौहान आज आर.सी.पी.वी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंध अकादमी में आई.ए.एस. ऑफीसर्स एसोसिएशन की तीन दिवसीय सर्विस मीट के उदघाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे।   मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मीट जैसे कार्यक्रम नये ढंग से सोचने का अवसर देते हैं। नियमित दिनचर्या से हटकर नया करने से मन और बुद्धि को नई ऊर्जा मिलती है। अनौपचारिक मेल-मुलाकात में वरिष्ठ और कनिष्ठ को विचारों के आदान-प्रदान का अवसर भी मिलता है, जो एक सफल टीम के रूप में कार्य करने के लिये जरूरी है। उन्होंने कहा कि अनौपचारिकता की सीमा का पालन हो। उन्होंने कहा कि मर्यादा उल्लघंन के प्रकरणों को गंभीरता से लिया जायेगा।   मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की सर्वश्रेष्ठ नौकरशाही में प्रदेश का स्थान है। अभूतपूर्व कृषि विकास दर, अग्रणी विकास दर, लाड़ली-लक्ष्मी जैसी योजनाओं की सफलता का श्रेय प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों को है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सेवा की सभी जवाबदारियाँ महत्वपूर्ण हैं। श्री चौहान ने कहा कि आवश्यकता सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ चुनौतियों को स्वीकार करने की है। लोकतंत्र की सारी व्यवस्थाएँ जनता के लिये हैं। जनहित और राष्ट्रहित के विरुद्ध कार्य करने वालों के साथ पूरी कठोरता के साथ पेश आना चाहिये। किसी प्रकार की दया-माया की कोई जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी जनता की बेहतरी के लिये पूरी दक्षता और क्षमता के साथ कार्य करें। भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरों टालरेंस की नीति रखें। ईमानदारी के साथ अन्याय के खिलाफ लड़ने वालों का सम्मान करें। यह जरूरी है कि अपराधी बचे नहीं, निर्दोष परेशान नहीं हो।   मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जन-कल्याण के कार्यों और निर्णयों में अनावश्यक विलंब नहीं हो, इस पर भी विचार किया जाये। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रशासनिक सेवा प्रदेश के नव-निर्माण का कार्य है। असफलता अथवा सफलता से प्रभावित हुए बिना चुनौतियों को स्वीकार करें। धैर्य के साथ निरंतर कार्य करें। असफलता पर जमीन में गड़ें नहीं। सफलता पर आसमान में उड़े भी नहीं। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत कार्य हुआ है, अभी और प्रयास जरूरी है। रोजगार के क्षेत्र में पर्यटन का बहुत महत्व है प्रदेश में पर्यटन का नया संसार रचा जा सकता है। उन्होंने हनुवंतिया को उत्कृष्ट पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित करने के लिये पर्यटन विभाग को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण का दुनिया का सबसे बड़ा सामाजिक आंदोलन नर्मदा सेवा यात्रा बन रही है। इसमें सभी वर्ग, समुदाय, संगठन के लोग समान भाव से पर्यावरण संरक्षण के लिये आगे आ रहे हैं। यात्रा के छठवें दिन तक के नर्मदा किनारे के 90 प्रतिशत किसानों ने वृक्षारोपण का संकल्प ले लिया है। जनता के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण का नया वातावरण प्रदेश में बना है।   मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह ने मीट के स्वरूप पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सही समय पर कही गई बात ही अच्छी होती है। मीट के दौरान सांस्कृतिक, क्रीड़ा संबंधी गतिविधियाँ अधिकारियों के मध्य झिझक को दूर करती है, आपसी समझ बढ़ती है। इससे पारस्परिक रूप से सम्मान और स्नेह बढ़ता है।   एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री आर.एस. जुलानिया ने कहा कि तीन दिवसीय मीट के दौरान सदस्यों के व्यक्तित्व के नये पहलु और प्रतिभाएँ उजागर होती हैं। अनौपचारिक सहयोग और पारस्परिकता के वातावरण में नये संबंध विकसित होते हैं।   आभार प्रदर्शन संघ के उपाध्यक्ष श्री संजय शुक्ला ने किया। संचालन सचिव श्री नीतेश व्यास ने किया। इस अवसर पर अकादमी की महानिदेशक श्रीमती कंचन जैन सहित सेवारत और सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी उपस्थित थे। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वर्ष 2014 बैच के आई.ए.एस. अनुविभागीय अधिकारियों से भेंट की उनका मार्ग दर्शन किया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

tansen samadhi

  ग्वालियर में तानसेन की समाधि पर शुक्रवार सुबह शहनाई वादन और ढोली बुआ महाराज की हरिकथा के साथ तानसेन समारोह की पारंपरिक शुरुआत हुई। सच्चिदानंद नाथ ढोलीबुआ महाराज की हरिकथा के बाद मौलाना इकबाल लश्कर ने मौलूद शरीफ का गायन किया। इसके बाद तानसेन और उनके आध्यात्मिक गुरु मोहम्मद गौस की मजार पर चादरपोशी हुई। तानसेन की समाधि पर सर्वधर्म सद्धाव की सरिता को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। तानसेन अलंकरण से आज विभूषित होंगे एलके पंडित और डालचंद शर्मा तानसेन समारोह में शाम 7 बजे ग्वालियर घराने के मूर्धन्य गायक एलके पंडित को वर्ष 2015-16 व नाथद्वारा घराने के पखावज वादक डालचंद शर्मा को वर्ष 2016-17 के तानसेन अलंकरण से विभूषित किया जाएगा। अलंकरण समारोह में अतिथियों के रूप में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री माया सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया, संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री सुरेन्द्र पटवा व महापौर विवेक नारायण शेजवलकर मौजूद रहेंगे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

hanuvantiya

    मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने आज हनुवंतिया में सूर्योदय का नजारा देखा। अलसुबह हनुवंतिया बोट क्लब पर पहुँचकर श्री चौहान ने विपुल जलराशि से निकलने वाली लहरों का आनंद उठाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हनुवंतिया में भरे अथाह जल से उत्पन्न लहरें मन को रोमांचित और आनंदित कर देती हैं। यहाँ आकर समुद्र तट का आभास होता है।  मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लगभग आधा घण्टा बोट क्लब पर बिताया। इस मौके पर उपस्थित स्कूल शिक्षा मंत्री विजय शाह ने स्वयं मुख्यमंत्री जी के छायाचित्र लिये। अत्यंत प्रफुल्लित श्री चौहान ने यहाँ फोटोग्राफर को भी पोज़ दिये। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान, क्षेत्रीय विधायक श्री लोकेन्द्र सिंह मुख्यमंत्री के सचिव एवं एम.डी. पर्यटन विकास निगम श्री हरि रंजन राव सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी, जन-प्रतिनिधि एवं पर्यटन निगम के अधिकारी मौजूद थे। अत्यंत खुशनुमा मौसम, गुलाबी सर्दी और तेज हवाओं के बीच हनुवंतिया टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स परिसर का भ्रमण भी किया। बाद में श्री चौहान हेलीकॉप्टर से भोपाल के लिये रवाना हुए। इससे पहले मुख्‍यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हनुवंतिया क्षेत्र में जल पर्यटन के विकास के लिये एक व्‍यापक मास्‍टर प्‍लान और भी बनाया जाएगा जिसमें ओंकारेश्‍वर सहित धाराजी, सैलानी आदि को शामिल किया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि इसे ‘मध्‍यद्वीप’ नाम दिया जाएगा। श्री चौहान ने कहा कि चार नोडल प्‍वाइंट को मिलाकर मास्‍टर प्‍लान बनेगा। हनुवंतिया में प्रस्‍तावित एक्‍वासिटी और जलाशय को जोड़कर विकास कार्य होगा और हनुवंतिया एडवेंचर टूरिज्‍म का अंतर्राष्‍ट्रीय केन्‍द्र बनेगा। श्री चौहान ने हनुवंतिया का जिक्र करते हुए कहा कि यह उनका स्‍वयं का क्रिएशन और ब्रेन चाइल्‍ड है। इससे उनका मोह जुड़ा है। शासन के पूरे प्रयास होंगे कि हनुवंतिया अंतर्राष्‍ट्रीय नक्‍शे पर आए। उन्‍होंने हाउसबोट का जिक्र करते हुए कहा कि मध्‍यप्रदेश में हाउस बोट चलने की परिकल्‍पना आज साकार रूप ले रही है। अब सैलानी यहाँ रात में भी पानी में सैर कर सकेंगे और रुक सकेंगे। यहाँ का शांत वातावरण हरेक व्‍यक्ति को सु:खद अनुभूति देता है। श्री चौहान ने कहा कि दैनंदिन की व्‍यस्‍त दिनचर्या से समय निकालकर व्‍यक्ति को सुकून के कुछ पल यहाँ जरूर बिताना चाहिए। इसके लिये हनुवंतिया जैसे स्‍थान सबसे उपयुक्‍त है। श्री चौहान ने लोगों से कहा कि यंत्रवत जीवन न जियें और अपनी दिनचर्या में से अपने परिवार के साथ भी पर्यटन का आनंद लें। उन्‍होंने मनुष्‍य जीवन में आनंद के महत्‍व का जिक्र करते हुए कहा कि आनंद की प्रतीति भीतर से उत्‍पन्‍न होती है। जीवन में उल्‍लास, उमंग और उत्‍साह का खास स्‍थान है। शासन के प्रयास हैं कि प्रदेश की जनता के जीवन में सुख और आनंद बढ़े। इसके लिये शासन ने आनंद विभाग का अलग से गठन भी किया है। उन्‍होंने लोगों का आहृवान किया कि खुद भी आनंद उठाएँ और दूसरों के जीवन में खुशियाँ लाएँ। हनुवंतिया का उल्‍लेख करते हुए श्री चौहान ने कहा कि यहाँ महिंद्रा हॉलिडे होम जैसी कंपनी हमारे साथ सहभागी के रूप में भूमिका निभाने जा रही है। हनुवंतिया के मास्‍टर प्‍लान से पूरा इलाका और यहाँ तक कि वन क्षेत्र भी पर्यटन की दृष्टि से विकसित होगा और लोगों को रोजगार मिलेगा। श्री चौहान ने कहा कि पिछले एक साल में हनुवंतिया के विकास से आस-पास की जमीनों के भाव में इजाफा हुआ है। हमारा प्रयास हैं कि आमदनी बढ़े और रोजगार के नए-नए साधन उत्‍पन्‍न हों। इस दृष्टि से पर्यटन सर्वाधिक रोजगार वाला क्षेत्र है। श्री चौहान ने कहा कि उन्‍होंने अपने सिंगापुर प्रवास के दौरान सेंटोसा में इसी तरह जल-पर्यटन का केन्‍द्र देखा था। तभी से उन्‍होंने एक सपना देखा था जो हनुवंतिया के जरिये पूरा हो रहा है। सेंटोसा से ज्‍यादा सौन्‍दर्य हनुवंतिया में बिखरा पड़ा है। लगभग 950 वर्ग किलोमीटर में इसका फैलाव है। उन्‍होंने कहा कि उनके सपने को साकार करने में मध्‍यप्रदेश पर्यटन की टीम ने महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई है। श्री चौहान ने आहृवान किया कि हम सब मिलकर मध्‍यप्रदेश को पर्यटन के क्षेत्र में बुलंदियों तक पहुँचाएँ। पर्यटन एवं संस्‍कृति राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री सुरेन्‍द्र पटवा ने कहा कि हनुवंतिया के साथ अब गाँधी सागर, बाँण सागर, तवा आदि स्‍थानों पर भी जल-पर्यटन का विकास होगा। मुख्‍यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप प्रदेश में पर्यटन केबिनेट पृथक से बनाई गई तथा नई पर्यटन नीति निवेशकों के अनुकूल तैयार कर घोषित की गई है। प्रदेश में 300 मार्ग सुविधा केन्‍द्र बनाए जाएँगे जिनमें से 57 का निर्माण हो चुका है। पिछले साल प्रदेश में लगभग 8 करोड़ से अधिक पर्यटक पहुँचे। इसे देखते हुए पर्यटक सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है। श्री पटवा ने कहा कि प्रदेश को विकास में नंबर एक बनाने के लिये सभी मिल-जुलकर मुख्‍यमंत्री श्री चौहान के मार्गदर्शन में काम करेंगे। पर्यटन निगम के अध्‍यक्ष श्री तपन भौमिक ने कहा कि आज का दिन इतिहास में दर्ज होगा जब प्रदेश को हाउसबोट की सौगात मिलने जा रही है। उन्‍होंने कहा कि इस साल जल-महोत्‍सव में हमारे देश के साथ लगभग 40 से अधिक देश के पर्यटकों के आने की संभावना है। श्री भौमिक ने कहा कि मध्‍यप्रदेश में यदि कहीं समुद्र जैसा नजारा है, तो वह हनुवंतिया में है। एक साल में ही हनुवंतिया ने देश-विदेश में अपनी जगह बना ली है। प्रारंभ में मुख्‍यमंत्री श्री चौहान सहित अतिथियों ने दीप जलाकर द्वितीय जल-महोत्‍सव का शुभारंभ किया। निमाड़ी लोक कलाकारों के दल ने गणगौर नृत्‍य की आकर्षक प्रस्‍तुति दी। अतिथियों का स्‍वागत अध्‍यक्ष श्री तपन भौमिक तथा सचिव पर्यटन एवं राज्‍य पर्यटन विकास निगम के एम.डी. श्री हरि रंजन राव ने किया। श्री राव ने हनुवंतिया के मास्‍टर प्‍लान के महत्‍वपूर्ण बिन्‍दुओं से अवगत करवाया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

opration

      जनसंख्या स्थिरीकरण के लिए कई अभियान चलाने के बाद भी प्रदेश के 25 जिलों में प्रजनर दर 3 से ज्यादा है। यानी, एक दपंती औसतन 3 से ज्यादा बच्चे पैदा कर रहा है। लिहाजा अब इन जिलों में बढ़ती आबादी पर रोक लगाने के लिए केन्द्र व राज्य सरकार ने मिलकर विशेष रणनीति बनाई है। परिवार कल्याण कार्यक्रम को बढ़ाने के लिए पुरुष नसंबदी पर प्रोत्साहन राशि 2 हजार रुपए से बढ़ाकर 3 हजार रुपए दी जाएगी। प्रसव के तुरंत बाद महिला नसबंदी कराने पर अभी 2200 रुपए मिलते हैं, इसे बढ़ाकर 3000 रुपए किया जा रहा है। इसी तरह से प्रसव के सात दिन के बाद महिला नसबंदी कराने पर पहले 1400 रुपए मिलते थे अब 2000 रुपए मिलेंगे। निजी संस्थाओं में पुरुष नसबंदी पर 2500, महिला नसबंदी पर 2500 और प्रसव के तुरंत बाद महिला नसबंदी पर 3000 रुपए मिलेंगें। इसके अलावा प्रेरक, सर्जन आदि की प्रोत्साहन राशि भी बढ़ाई गई है। नसबंदी ऑपरेशन में सास अड़ंगा न लगा सकें, इसलिए स्वास्थ्य विभाग सास-बहू सम्मेलन कराएगा। इसमें महिला की सास को बुलाकर काउंसलिंग की जाएगी। प्रचार के लिए सारथी रथ पूरे प्रदेश में चलेगा। पन्ना, शिवपुरी, बड़वानी, विदिशा, छतरपुर, सतना, दमोह, सीहोर, डिंडौरी, गुना, रायसेन, रीवा, सीधी, उमरिया, सागर कटनी, शाजापुर, टीकमगढ़, नरसिंहपुर, राजगढ़, रतलाम, खरगौन, खंडवा, मुरैना और शिवनी। स्वास्थ्य विभाग ने इस साल पूरे प्रदेश में साढ़े 5 लाख नसबंदी का लक्ष्य रखा है, लेकिन अप्रैल से अभी तक सिर्फ डेढ़ लाख नसबंदी हो पाई हैं। पिछले साल इस अविधि में 10 ऑपरेशन ज्यादा हो गए थे। 3 से अधिक सकल प्रजनन दर वाले 25 जिलों को हाई फोकस घोषित किया गया है। यहां आबादी रोकने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। इससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में भी कमी आएगी। डॉ. बीएस ओहरी, संचालक परिवार कल्याण  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

court

    व्यापमं मामले की हार्डडिस्क और पेन ड्राइव से छेड़छाड़ के मामले में गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में फारेसिंक रिपोर्ट पेश की गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि हार्डडिस्क से कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद कोर्ट ने व्यापमं मामले में दिग्विजय सिंह की याचिका को खारिज कर दिया है। इसी के साथ सुप्रीम कोर्ट अब इस मामले की मॉनिटरिंग नहीं करेगी और जांच का सारा जिम्मा सीबीआई का होगा। व्यापमं मामले में इस फारेसिंक रिपोर्ट सामने आने के बाद मध्यप्रदेश सरकार को बड़ी राहत मिली है। हैदराबाद स्थित फारेसिंक लैब की सीलबंद सीएफएसएल रिपोर्ट का लिफाफा गुरुवार को कोर्ट में खोला गया। जिसमें यह सामने आया है कि हार्डडिस्क और पेन ड्राइव से कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है। गौरतलब है कि याचिका में यह आरोप लगाए गए थे कि हार्डडिस्क और पेन ड्राइव की एक्सल शीट में छेड़छाड़ कर कुछ नाम हटाए गए हैं। व्यापमं मामले के व्हीसल ब्लोअर प्रशांत पांडेय ने अपनी याचिका में कहा था कि इसमें कुछ बड़े ओहदों पर बैठे लोगों के नाम भी शामिल थे, जिन्हें जांच के दौरान हटाया गया है। इन्हीं आरोपों के बाद हार्डडिस्क और पेन ड्राइव की जांच लैब में कराई गई थी।     Attachments 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

narmda yatra

    मुख्यमंत्री ने डिण्डोरी जिले के गाड़ासरई में किया जन-संवाद  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 'नमामि देवी नर्मदे''-सेवा यात्रा को दुनिया का अद्भुत जन-आंदोलन बनायेंगे। नर्मदा नदी मध्यप्रदेश की जीवन-रेखा है। इसके पानी से हमारे जीवन का गहरा जुड़ाव है। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज डिण्डोरी जिले की ग्राम पंचायत गाड़ासरई में विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने नर्मदा नदी में कम जल-प्रवाह होने का कारण अंधाधुंध वनों की कटाई और शहरों के दूषित पानी का नदी में प्रवाहित होना बताया। इस मौके पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री ओमप्रकाश धुर्वे और विधायक श्री ओमकार मरकाम भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नर्मदा नदी के जल से हमारे खेतों में सिंचाई होती है। इस पानी से खेतों में फसलों की पैदावार होती है। उन्होंने कहा कि नर्मदा नदी में दूषित पानी न मिल सके, इसके लिये कार्य-योजना तैयार की जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नर्मदा नदी के दोनों तटों के एक किलोमीटर के दायरे में फलदार वृक्ष लगाये जायेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ग्रामीणों को सेवा यात्रा के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 'नमामि देवी नर्मदे''-सेवा यात्रा में शामिल प्रत्येक कला-मण्डली को 5-5 हजार रुपये दिये जायेंगे। उन्होंने स्थानीय कलाकारों के लोक-नृत्य की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किसानों से नर्मदा नदी के दोनों तटों में फलदार वृक्ष लगाये जाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि किसानों को 20 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर फलदार वृक्ष लगाये जाने पर 3 वर्ष तक मदद दी जायेगी। उन्होंने कहा कि नर्मदा नदी के तटों पर पूजन कुण्ड और मुक्तिधाम भी बनाये जायेंगे। घाटों पर वस्त्र बदलने के लिये चेंजिंग रूम भी बनेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ग्रामीणों को स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज बनाने में सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ग्रामीणों को 'नमामि देवी नर्मदे''-सेवा यात्रा के उद्देश्यों को पूरा करने का संकल्प भी दिलाया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraj singh

     मुख्ममंत्री  शिवराज सिंह चौहान से भोपाल में  काउन्सलेट जनरल आफ रशियन फेडेरेशन श्री एंड्री ने मुलाकात की और मध्यप्रदेश के साथ व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में चर्चा की। श्री एंड्री ने मुख्यमंत्री को अगले साल जून के पहले सप्ताह में आयोजित पीटसबर्ग इंटरनेशनल इकानामिक फोरम में भाग लेने के लिये आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि रूस भारत का स्वाभाविक मित्र है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत और रूस के बीच राजनैतिक संबंधों के अलावा सांस्कृतिक संबंध भी मजबूत हुए हैं। सांस्कृतिक संबंधों की विरासत को मजबूत करने में मध्यप्रदेश हर संभव योगदान देगा। मुख्यमंत्री ने निमंत्रण के लिये धन्यवाद देते हुए कहा कि व्यापारिक प्रतिनिधि-मंडल सहित भागीदारी करने पर विचार किया जायेगा। उन्होंने कहा कि रशिया और मध्यप्रदेश के बीच व्यापार एवं वाणिज्य को बढावा देने के लिये रोडमैप बनाया जायेगा। श्री एंड्री ने कहा कि रशिया मध्यप्रदेश के साथ व्यापारिक संबंध बढाना चाहता है । इसके लिये खाद्य प्रसंस्करण, रक्षा उत्पादन, आटोमेशन, पर्यटन, कृषि मशीनरी उत्पादन, खाद निर्माण जैसे प्राथमिकता वाले क्षेत्रों का चुनाव किया गया है जिनमें रशिया और मध्यप्रदेश मिलकर व्यापारिक संबंधों को आगे बढ़ा सकते हैं। श्री एंड्री ने मध्यप्रदेश के शहरों और रशिया के शहरों के बीच सिस्टर सिटी और सिस्टर स्टेट की अवधारणा की जानकारी दी। श्री चौहान ने इस विचार की सराहना करते हुए कहा कि इससे दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती मिलेगी। श्री एंड्री ने कहा कि अब तक रशियन पर्यटक भारत के चयनित शहरों तक सीमित रहते थे लेकिन मध्यप्रदेश ने पर्यटन के क्षेत्र में विशेष पहचान बनाई है। श्री चौहान ने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में मध्यप्रदेश की विश्वव्यापी उपस्थिति है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश तेजी से आगे बढता प्रदेश है। आर्थिक वृद्धि दर में सबसे आगे है और कृषि क्षेत्र में अभूतपूर्व 20 प्रतिशत की वृद्धि दर से आगे बढ रहा है।इस अवसर पर मुख्यसचिव श्री बी पी सिंह, प्रमुख सचिव उद्योग मोहम्मद सुलेमान, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री एस.के.मिश्रा एवं अधिकारी उपस्थित थे।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

murti

    राज्य शासन के पुरातत्व विभाग की इकाई बी.एस.वाकणकर पुरातत्व शोध संस्थान को रायसेन जिले के ग्राम रिछावर में दसवीं और ग्यारहवीं शताब्दी की प्रतिमाएँ मिली हैं। परमार-कल्चुरी शैली के संयुक्त प्रभावयुक्त दो मंदिर, 30 से अधिक प्राचीन-दुर्लभ प्रतिमा और स्थापत्य खण्ड भी मिले हैं। पुरातत्व आयुक्त अनुपम राजन ने बताया कि रिछावर ग्राम नर्मदा नदी किनारे स्थित होने से ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यह क्षेत्र परमार-कल्चुरी राजवंशों का संघर्ष स्थल माना गया है। यहाँ से प्राप्त मंदिर और प्रतिमाओं में परमार एवं कल्चुरी दोनों शैली का प्रभाव देखा गया है। ऐतिहासिक मंदिर मिले शोध कार्य के पहले मंदिर का मूल स्वरूप नए निर्माण के नीचे भू-गर्भ में था। खुदाई करते समय कल्चुरी शैली का 10वीं- 11 वीं शताब्दी की मंदिर संरचना मिली। संरचना की विशेषता यह है कि मंदिर के बाहरी निचले भाग अंलकृत होने के साथ ही तीन दिशा में प्रतिमाएँ स्थापित हैं। इसमें शिव की अनेक प्रतिमा,गणेश,इन्द्राणी, ब्रह्माणी, माहेश्वरी,कार्तिकेय, ब्रह्मा एवं विष्णु भगवान की दुर्लभ प्राचीन प्रतिमा मिली हैं। दूसरा मंदिर 45 फीट लम्बाई एवं 31 फीट चौड़ाई में प्राप्त हुआ। इसमें भी 8 प्रतिमा मिली हैं। दुर्लभ प्रतिमाएँ हिन्दू देवी-देवताओं में दुर्लभ ब्रह्मा की प्रतिमा 61 से.मी. ऊँची और 40 से.मी.चौड़ी है। प्रतिमा 24 भुजा के साथ ही जनेऊ धारण किये हैं, नीचे वाहन हंस भी है। विष्णु भगवान की प्रतिमा 61 से.मी. एवं 40 से.मी. चौड़ाई में है। सिर पर किरीट मुकुट और 8 भुजाएँ हैं। प्रतिमा के नीचे मानवाकार गरुड़ भी है। शिवपुत्र कार्तिकेय की 8 भुजाओं से युक्त प्रतिमा 51 से.मी.ऊँची एवं 37 से.मी. चौड़ाई में निर्मित है। प्रतिमा मोर पर विराजमान है। सिर पर जटा मुकुट है। उमा-महेश्वर की 48 से.मी. ऊँची प्रतिमा अपने वाहन वृषभ और सिंह पर सवार दिखाई देती है। पुरातत्व आयुक्त श्री अनुपम राजन ने दुर्लभ प्रतिमाओं एवं मिले मंदिर के खोज कार्य में शोध संस्थान के शोध अधिकारी डॉ. जिनेन्द्र जैन सहित पुरातत्व संग्रहालय के अमले को इस कामयाबी के लिये बधाई दी है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

hanuvantiya

    शिवराज सिंह चैहान कभी-कभी हमारे दिमाग में कोई अनूठा ख़याल आता है, जिसे ठीक से अमल में लाया जायें तो कमाल हो जाता है। खण्डवा जिले में हनुवंतिया जल क्रीड़ा परिसर की स्थापना ऐसा ही एक ख़याल था। पिछले साल सिंगापुर यात्रा के दौरान मैंने वहाँ सेन्टोसा आइलैण्ड देखा। मेरे मन में ख़याल आया कि अपने मध्यपेदश में भी कोई ऐसी जगह आकार ले। इसे ठोस रूप देने के लिये मेरे दिमाग में तत्काल खंडवा जिले का हनुवंतिया कौंध गया। इंदिरा सागर डेम के बैकवाटर से उभरा यह आइलैण्ड सचमुच बहुत अदभुत है। यात्रा से लौटकर मैंने पर्यटन विभाग के अफसरों को अपना ख़याल बताया। नये आयडियाज की तलाश में रहने वाले पर्यटन अधिकारियों ने इसे तत्काल लपक लिया। वे इस काम में जुट गये। जितनी तेजी और कुशलता से उन्होंने इस काम को कर दिखाया, वह एक मिसाल है। पिछले साल हनुवंतिया में पहला जल-महोत्सव 10 दिन तक आयोजित किया गया। सैलानियों के उत्साह को देखते हुए इस साल 15 दिसंबर से होने वाला जल-महोत्सव एक माह का हो रहा है। एक साल के भीतर ही हनुवंतिया की लोकप्रियता आश्चर्यजनक रूप से बढ़ी है। इसी साल फरवरी से नवंबर तक तकरीबन एक लाख से ज्यादा सैलानियों ने हनुवंतिया में जल पर्यटन का लुत्फ उठाया। इस दौरान बड़ी संख्या में सैलानी हनुवंतिया परिसर में बनाये गये लॉग हट्स में ठहरे। इन सर्वसुविधायुक्त हट्स के अलावा हनुवंतिया में सैलानियों के लिये मीटिंग हॉल, कैफेटेरिया, फूड-प्लाजा, बोट क्लब आदि का निर्माण किया गया है। इस साल के जल-महोत्सव में सैलानियों का जोश और ज्यादा परवान चढ़ेगा, क्योंकि इसमें जल के साथ-साथ जमीन और आकाश में भी विभिन्न रोमांचक और साहसिक गतिविधियाँ की जायेंगी। इनमें वाटर स्पोर्ट्स, आइलेण्ड कैम्पिंग, एडवेंचर, एक्टिविज्म- हॉट एयर बैलूनिंग, पेरा सेलिंग, पेरा मोटर्स, स्टार गेजिंग, वाटर स्कीइंग, जेट स्कीइंग, वाटर जॉर्बिंग, बर्मा ब्रिज, आर्टिफिशियल क्लाइम्बिंग सहित ढेरों गतिविधियां शामिल हैं। इसके अलावा सजा होगा शिल्पों का अद्भुत संसार। हनुवंतिया की वादियों में घुले होंगे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के रंग। तरह-तरह के स्वादिष्ट भोजन वाले स्टालों का तो कहना ही क्या! हनुवंतिया प्रयोग की अपार सफलता से उत्साहित होकर अब ओंकारेश्वर के नजदीक सैलानी टापू का विकास किया जा रहा है। इसी तरह मंदसौर जिले के गांधी सागर डेम पर भी पर्यटन सुविधाएँ विकसित की जा रही हैं। जाते साल की छुटि्टयाँ परिवार के साथ मनाने के लिये अलौकिक प्राकृतिक सुषमा से परिपूर्ण हनुवंतिया परिसर से बेहतर जगह भला और क्या हो सकती हैं! नज़ीर अकबराबादी का एक शेर याद आता है- ''सैर कर दुनिया की ग़ाफ़िल ज़िन्दगानी फ़िर कहाँ ज़िन्दगी कुछ रह भी जाये, तो जवानी फिर कहाँ।'' तो आइये, सैर के साथ-साथ सतपुड़ा की वादियों और नर्मदा के व्यापक जल-विस्तार में जीवन भर न भूलने वाले आनंद के अनुभव के लिये हो जाइये तैयार- परिजन के साथ। (ब्लॉगर -मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री हैं)  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

cm suryoday award

  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान को राजनीति के माध्यम से समाज एवं मानवता के कल्याण के लिए उल्लेखनीय योगदान पर इस वर्ष के “सूर्योदय मानवता सेवा सम्मान” पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें इंदौर में आयोजित दत्त जयंती महोत्सव के दूसरे दिन आयोजित समारोह में बिहार के राज्यपाल श्री रामनाथ कोविंद एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह कार्यवाह श्री भैयाजी जोशी तथा राष्ट्रसंत श्री भय्यू महाराज ने प्रदान किया। इस अवसर पर केन्द्र एवं विभिन्न राज्यों के मंत्रियों तथा फिल्म तथा खेल जगत की ख्यातनाम हस्तियां मौजूद थीं।  बिहार के राज्यपाल श्री रामनाथ कोविद ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान कर्मयोगी हैं। वे एकाग्रचित होकर अपने लक्ष्यों की पूर्ति के लिये कार्य करते हैं। विकास ही उनका एकमात्र लक्ष्य है। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि इस सम्मान से समाज के प्रति उनकी जबावदारी और अधिक बढ गयी है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में समाज के सहयोग से जन-कल्याण के अनेक कार्यक्रम कारगर रूप से क्रियान्वित किये जा रहे हैं। श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में सरकार द्वारा समाज के सहयोग से विकास और जन-कल्याण के कार्यों की नई इबारत लिखी जा रही है। उन्होंने नर्मदा परिक्रमा यात्रा का उल्लेख करते हुये कहा कि यह समाज के सहयोग का बेहतर उदाहरण है। उन्होंने कहा कि नर्मदा परिक्रमा अभियान पर्यावरण एवं नदी को संरक्षित करने का अभियान है। मुख्यमंत्री ने इस अभियान के विभिन्न आयामों की जानकारी दी और समाज का आहवान किया कि वे राज्य सरकार के जन-हितार्थ प्रयासों में आगे आकर सहयोग प्रदान करें।  उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सामाजिक न्याय की अवधारणा पर कार्य कर रही है। सरकार के हर कार्य में जन-भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। प्रजातंत्र में जनता ही सर्वोपरि है, जनता की सेवा ही ईश्वर की सेवा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फड़नवीस ने कहा की मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री चौहान अन्य राजनेताओं के लिए प्रेरणा पुंज हैं। उनकी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। वे मानव-कल्याण के भाव से प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रहे हैं। वे देश के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्रियों में से एक हैं और इस पुरस्कार के सच्चे हकदार हैं।  केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री सुश्री उमा भारती ने कहा कि गाय, गंगा और संस्कारनिष्ठ मानव का जीवन आनंदमयी रूप से बीते, यही हमारी कामना है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान को नर्मदा परिक्रमा यात्रा प्रारंभ करने के लिये बधाई दी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह कार्यवाह श्री भैय्याजी जोशी ने कहा की सत्ता के संचालन करने वालों का जब संतों के मंच से सम्मान होता है तो समझना चाहिये के धर्म के राज्य की स्थापना हो रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री शाहनवाज हुसैन ने कहा की मुख्यमंत्री श्री चौहान गरीबों के मसीहा हैं। उन्होंने विकास की नई इबारत लिखी है। इस पुरस्कार के लिए उनका सबसे बेहतर चयन है। वे लगातार 11 वर्ष से  समाज के हर वर्ग के लिए कार्य कर रहे हैं। श्री चौहान राजनीति क्षेत्र के आदर्श पुरुष हैं। राष्ट्रसंत श्री भय्यू महाराज ने स्वागत भाषण देते हुये सूर्योदय मानवता सेवा सम्मान पुरस्कार की जानकारी दी। उन्होंने कहा की यह सम्मान श्री शिवराज सिंह चौहान को देकर हम स्वयं गौरवान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा की श्री चौहान मानवता के सच्चे सेवक हैं। वे राजनीति के माध्यम से मानवता की सेवा तथा मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए अदभुत कार्य कर रहे हैं। श्री भय्यू महाराज ने अनाथ बच्चों को पिता के रूप में अपना नाम देने सहित मानवीय कल्याण के कार्यों की विभिन्न योजनाओं को लागू करने की घोषणा की। समाज कल्याण के लिये सूर्योदय ट्रस्ट ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को 39 चलित रथ भेंट किये।  कार्यक्रम में रक्षा राज्य मंत्री डॉ सुभाष भामरे, उच्च शिक्षा मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया, मुख्यमंत्री श्री चौहान की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह, फिल्म अभिनेता श्री विवेक ओबेराय, अंतर्राष्ट्रीय पहलवान श्री सुशील कुमार, महापौर श्रीमती मालिनी गौड़, आई.डी.ए. अध्यक्ष श्री शंकर लालवानी सहित जन-प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। पार्श्व गायिका श्रीमती अनुराधा पौडवाल ने आभार माना। मुख्यमंत्री श्री चौहान को विभिन्न धर्मो के प्रमुखों ने भी आशीर्वाद दिये।     Attachments area

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

path narmada

  नदियों को संवारने, प्रकृति को बचाने के लिये जागने का समय है     मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा सेवा यात्रा के दूसरे दिन माँ नर्मदा की आरती की और पाठ किया। उन्होंने यात्रियों के साथ नर्मदा नदी के तट पर यात्रा की। उन्होंने नर्मदा सेवा यात्रा जारी रखने वाले यात्रियों के समूह को यात्रा का ध्वज सौंपा। सुरम्य कबीर सरोवर के किनारे रात्रि विश्राम के बाद वे सुबह घाट पर स्थित संतों के आश्रम गये और पूजा की। श्री चौहान अरंडी आश्रम गये। वहाँ उन्होंने पौधरोपण किया और कबीर सरोवर पहुँचकर नाव से घाटों का भ्रमण किया। नर्मदा मैय्या का पाठ किया। वे चक्रतीर्थ आश्रम पहुँचे और संतो से भेंट की । श्री चौहान ने मीरा माई के आश्रम जाकर आशीर्वाद लिया। श्री चौहान ने कहा कि नदियाँ मानव समाज की जीवनदायिनी है, इसलिये नदियों की रक्षा के लिये समाज को भी आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि नर्मदा नदी को प्रदूषण से मुक्त रखने का अभियान सही अर्थों में प्रकृति और मनुष्य को बचाने का अभियान है। श्री चौहान ने नागरिकों से अपील की है कि वे नर्मदा नदी की सेवा का संकल्प लें और शुद्ध मन के साथ  नर्मदा सेवा यात्रा में भाग लें। मुख्यमंत्री ने कहा कि मनुष्य ने अपने स्वार्थ के कारण प्रकृति का नुकसान किया है। आने वाली पीढ़ियों का जीवन खतरे में है। प्रदूषण के कारण मानव समाज संकट में है। लगातार विनाश की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब जागने का समय आ गया है। प्रकृति को हरियाली से संवारने का समय है। मुख्यमंत्री ने ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करने और उनकी रक्षा करने की अपील की। यात्रा में नर्मदा तटों के आस-पास के गाँवों के हजारों लोग शामिल हुए।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

clean narmada

  अरण्डी आश्रम में लगी मुख्यमंत्री  की चौपाल मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि माँ नर्मदा को प्रदूषण मुक्त करने के लिये उसमें गदंगी प्रवाहित करने की प्रवृत्ति छोड़ना होगा। उसमें जल समाधि नहीं दें और पूजन आदि सामग्री नहीं डाले। ऐसा नहीं करें कि ले मैया ले जा, इससे माँ नर्मदा प्रदूषित होती है। श्री चौहान नर्मदा सेवा यात्रा के पहले पड़ाव में लगी चौपाल में नागरिकों से संवाद कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अरण्डी आश्रम में जन-संवाद करते हुये कहा कि उन्हें इस यात्रा की प्रेरणा डिण्डौरी में माँ नर्मदा की घटती जलधारा को देख कर मिली। यात्रा के पवित्र उद्देश्यों को बताते हुए उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा के दोनों तट पर एक हजार किलोमीटर तक वृक्षारोपण किया जायेगा। इससे पर्यावरण और जल-संरक्षण और किसानों के घर समृद्धि आयेगी। किसानों के सुझावों के अनुसार पौधे तैयार किये जायेंगे तथा बरसात में वृक्षारोपण किया जायेगा। इसके अलावा तट के गाँव के हर घर में शौचालय बनवाने के लिये 12-12 हजार रूपये स्वीकृत किये जायेंगे। नगरों का गंदा पानी शुद्ध करके ही माँ नर्मदा में प्रवाहित किया जायेगा। प्रत्येक गाँव में नर्मदा सेवा समिति गठित की जायेगी। इसके अलावा मुक्ति-धाम एवं महिलाओं के वस्त्र बदलने के लिये चेंजिंग रूम बनाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि नशा नाश की जड़ है इसीलिये नशामुक्ति का संदेश दिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने यात्रा में समाज के हर वर्ग को जुड़ने का आव्हान करते हुये कहा कि इसमें जन-जन की भागीदारी होना चाहिये। वे स्वयं भी हर सप्ताह शामिल होंगे। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि सबके सहयोग से यह यात्रा दुनिया की अनोखी और अदभुत यात्रा होगी। कार्यक्रम में स्वामी अखिलेश्वरानन्द, साध्वी प्रज्ञा भारती, सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस दौरान नागरिकों ने सुझाव भी दिये। चौपाल में गीत-संगीत का कार्यक्रम भी हुआ। इसके पूर्व श्री चौहान ने माँ नर्मदा की आरती की। यात्रा में भी भजन-मण्डलियाँ गीत-संगीत और नृत्य का कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुये उत्साह और उमंग भर रही थीं। इस अवसर पर वन मंत्री डॉ गौरीशंकर शेजवार, लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री ओमप्रकाश धुर्वे, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय सत्येन्द्र पाठक, विधायक सर्वश्री ओमकार सिंह मरकाम, रामलाल रौतेल, जन-प्रतिनिधि तथा ग्रामीणजन उपस्थित थे। यात्रा सोमवार को आगे के लिये प्रस्थान करेगी। इसमें मुख्यमंत्री करंजिया तक की यात्रा में शामिल हुए। 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

narmada yatra

  जीवन का अस्तित्व बचाने के लिये माँ नर्मदा का संरक्षण जरूरी  पर्यावरण और नदी संरक्षण के लिये दुनिया का सबसे बड़ा जनअभियान आज मध्यप्रदेश की धार्मिक और पौराणिक नगरी अमरकंटक से शुरू हुआ। नमामि देवी नर्मदे-नर्मदा सेवा यात्रा के रूप में इस महत्वाकांक्षी अभियान का माँ नर्मदा नदी के उद्गम स्थल से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आचार्यों, महामण्डलेश्वरों, संत-महात्माओं, मंत्रीमण्डल के सदस्यों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति में पूजा-अर्चना कर माँ नर्मदा के जयघोष के साथ शुभारंभ किया गया। सभी संतों ने अभियान की सराहना करते हुए इसकी सफलता की कामना की। मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि माँ नर्मदा आज संकट में है। जंगल कम होने से नदी की धार कम हो गई है। माँ नर्मदा ने हमें पानी, बिजली, फसलें, फल,फूल सब्जी आदि सबकुछ दिया है, लेकिन हमने उसे प्रदूषित कर विभिन्न बीमारियों का न्यौता दिया है जिससे जीवन का अस्तित्व खतरे में है। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है सम्हलने की और इस अपराध का प्रायश्चित करने को। यह प्रायश्चित वृक्षारोपण करने, जैविक खेती करने, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से पूरा होगा। संतों-महात्माओं की गरिमामय उपस्थिति यात्रा के शुभारंभ समारोह में स्वामी अखिलेश्वरानन्द महाराज, परमपूज्य संत हरिहरानन्द, परमपूज्य संत प्रज्ञा भारती, परमपूज्य संत नर्मदानंद आदि संत-महात्मा, गुजरात के गृह मंत्री श्री प्रदीप सिंह जडेजा, सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री नंदकुमार सिंह चौहान, वन मंत्री एवं नर्मदा सेवा यात्रा के प्रभारी श्री गौरीशंकर शेजवार, उद्योग एवं खनिज मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ला, लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा श्रम मंत्री श्री ओमप्रकाश धुर्वे, नर्मदा घाटी और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री लालसिंह आर्य, जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री प्रदीप पाण्डेय और श्री राघवेन्द्र गौतम, आदिवासी वित्त एवं विकास निगम अध्यक्ष श्री शिवराज शाह, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री शिव चौबे, राष्ट्रीय नेहरू युवा केन्द्र के उपाध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा, नर्मदा यात्रा संयोजक डॉ जितेन्द्र जामदार, सांसद श्री ज्ञान सिंह, श्री अजय प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में आयोगों के अध्यक्ष, विधायक एवं जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि धार्मिक नगरी अमरकंटक को सबसे सुंदर तीर्थ-स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा। नर्मदा नदी में गंदे पानी के प्रवाह को रोकने के लिये साढ़े पंद्रह करोड़ रूपये से सीवेज ट्रीटमेंट प्लान स्थापित किया जायेगा। नर्मदा नदी के तटों पर बसे गरीबों को पक्के मकान बनाकर दिये जायेंगे। साथ ही व्यवस्थित दुकानें बनाई जायेंगी और शहर को नये ढंग से व्यवस्थित किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न उद्देश्य को लेकर शुरू की गई 3334 किलामीटर की यह यात्रा नर्मदा के दोनों तट से गुजरेगी जो 144 दिन में सम्पन्न होगी। यात्रा के दौरान दोनों तट पर एक-एक किलोमीटर तक फलदार, छायाछार पौधों का रोपण, स्वच्छता, जैविक खेती, नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, के प्रति लोगों को जागरूक किया जायेगा। यह समाज और सरकार के सामूहिक संकल्प का प्रयास होगा। श्री चौहान ने इस संबंध में उपस्थितजन को संकल्प भी दिलाया। उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा के तट पर स्थित गाँवों में स्वच्छ शौचालय निर्माण और नगरों में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की व्यवस्था, घाटों पर पूजन कुण्ड, मुक्ति धाम और महिलाओं के लिये चेंजिंग रूम बनाने का कार्य करवाया जायेगा। यात्रा का समापन 11 मई 2017 को अमरकंटक में होगा। गुजरात के मुख्यमंत्री श्री विजय रूपानी गुजरात के मुख्यमंत्री श्री विजय रूपानी ने कहा कि माँ नर्मदा गुजरात की जीवनदायिनी है। उन्होंने गुजरात की जनता की ओर से यात्रा की सफलता की शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा की पवित्रता के संरक्षण का यह अभियान कामयाब होगा। इस कार्यक्रम से ऐसा ही प्रयास गुजरात में करने की प्रेरणा हमें मिली है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश माँ नर्मदा का एक छोर और गुजरात दूसरा छोर है। माँ नर्मदा के जल का उपयोग मानव विकास में हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अथक प्रयास कर माँ नर्मदा का जल गुजरात में देश की सीमा तक पहुँचा दिया है। श्री भैय्याजी जोशी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर सहकार्यवाह श्री भैय्याजी जोशी जी ने कहा कि भारत की सभ्यता और संस्कृति नदियों के तट पर विकसित हुई है। ऐसी पवित्र भूमि में हम सबको जन्म लेने का अवसर प्राप्त हुआ है जहाँ नदियों को माँ माना गया है। हमारी संस्कृति कहती है पंचभूतों को देवता मानकर उनकी पूजा करें क्योंकि पंचभूतों से ही शरीर का निर्माण हुआ है। उन्होंने कहा नदियाँ, वृक्ष, प्राकृतिक संसाधन हमारे लिये हैं इसलिये उनका संरक्षण करना हमारा परम कर्त्तव्य है। किसी भी कारखाने में वृक्ष और जल का निर्माण नहीं होता है। उन्होंने सबसे वृक्ष लगाने का आव्हान किया। विधानसभा अध्यक्ष श्री शर्मा मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री सीताशरण शर्मा ने यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि यह यात्रा जन-कल्याण और प्रदेश की प्रगति में बहुत उपयोगी होगी। वन मंत्री एवं यात्रा प्रभारी डॉ. गौरीशंकर शेजवार ने यात्रा का उद्देश्य बताते हुए कहा कि यात्रा का धार्मिक, सामाजिक और वैज्ञानिक महत्व है। स्वामी अवधेशानंद गिरि महामण्डलेश्वर परमपूज्य श्री अवधेशानन्दगिरि महाराज ने कहा कि मानव का अस्तित्व जल से ही है। सारे संस्कार और संकल्प जल से ही सम्पन्न होते हैं। उन्होंने नदी और पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि पीने योग्य पानी की मात्रा बहुत कम बची है। भविष्य में जल के लिये युद्ध हो सकता है। उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा नदी की मूल उत्पत्ति वृक्षों से हैं। इसलिये इसे जीवंत और पवित्र रखने के लिये एकमात्र अनुष्ठान सघन वृक्षारोपण है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान वृक्षारोपण के लिये वे अनेक संतों के साथ शामिल होंगे। उन्होंने यात्रा की सफलता की कामना की। परमपूज्य संत महामण्डलेश्वर श्रीसुखदेवानन्द ने कहा कि गंगा माँ के जलपान, यमुना के स्नान और माँ नर्मदा के दर्शन से ही मनुष्य पवित्र हो जाता है। दुनिया की एकमात्र नदी माँ नर्मदा है जिसकी परिक्रमा की जाती है। उन्होंने मुख्यमंत्री के यात्रारूपी प्रयास की सराहना की और संस्कृति के उत्थान, सबके कल्याण की कामना की। परमपूज्य संत महामण्डलेश्वर श्री कल्याणदास ने कहा कि माँ नर्मदा के पावन तट पर एक नया इतिहास लिखा जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस यात्रा से माँ नर्मदा की कृपा से प्रदेश की सुख-समृद्धि बढ़ेगी। परमपूज्य संत महामण्डलेश्वर श्री चिदानन्द महाराज ने कहा कि जिस दिन शासक अपने को सेवक समझने लगता है उस दिन राज्य के कल्याण का मार्ग प्रशस्त हो जाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री चौहान के व्यक्तित्व और कृतित्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज समय आया है नदियों के संरक्षण के लिये आगे आने का। नदियों ने ही सबसे पहले हमें मानव अधिकार का संदेश दिया। आज नदियों के अधिकार की बात होनी चाहिये। उन्होंने नदियों के तटों पर फलदार पौधे लगाने और जैविक खेती करने का आव्हान किया। परमपूज्य संत श्री विवेक ने एक कहानी के माध्यम से बताया कि नदियों की परिपूर्णता में संपूर्ण भारत के गौरव सत्य समाहित है। नदियों के किनारे ही सभ्यता और संस्कार के अंकुर विकसित हुए और समाज का निर्माण हुआ। यह भारत के गौरव के पुर्नउद्धभव की यात्रा है। नदियों के संरक्षण और संवर्धन का दायित्व जन-जन का है। इस यात्रा से इस संबंध में जनजागृति आयेगी। परमपूज्य संत श्री दद्दा जी ने भी यात्रा की सराहना करते हुए नर्मदा की शुद्धता और पर्यावरण के संरक्षण के लिये वृक्षों का महत्व बताया। उन्होंने सभी से वृक्षारोपण का आव्हान किया। रैमन मैग्सेसे पुरस्कार विजेता जलपुरूष श्री राजेन्द्र सिंह ने कहा कि भारत के कुंभों में नदियों की पवित्रता, पर्यावरण स्वच्छता और सामाजिक समस्याओं पर विमर्श होता था। यात्रारूपी यह प्रयास भी आध्यात्म और समाज के बीच सेतु बनाने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि नर्मदा के दोनों तट को हरा-भरा बनाना और नदी में गदंगी प्रवाहित न करना समाज का दायित्व है। संतों की भूमिका राज और समाज को जोड़ने की है। प्रारंभ में आचार्यों, महामण्डलेश्वरों और संतों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने माँ नर्मदा के उद्गम स्थल पर माँ नर्मदा की पूजा-अर्चना की और चुनरी चढ़ाई। संत-महात्माओं और उपस्थित अतिथियों के उदबोधन के बाद संत समाज से मुख्यमंत्री ने यात्रा का ध्वज ग्रहण किया और नर्मदा सेवा यात्रा पर प्रस्थान किया। आभार प्रदर्शन सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्योग राज्य मंत्री श्री संजय-सत्येन्द्र पाठक ने किया। इस दौरान पूरा वातावरण आस्था और उमंग से परिपूर्ण था।     Attachments area          

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

pos machine

    विभागों को पीओएस मशीन उपयोग की व्यवहारिक जानकारी  जिला प्रशासन द्वारा कैशलेस लेन-देन अपनाने के लिए विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। ट्रेनिंग में मास्टर्स ट्रेनर्स कैशलेस ट्राजेक्शन के तरीको की व्यवहारिक जानकारी दे रहे हैं। आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में विभागीय अधिकारियों को विभाग के अधिकारियों,कर्मचारियों तथा आम हितग्राहियों के समूहों को चिन्हित कर प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश दिये। बैठक में एडीएम श्रीमती दिशा प्रणय नागवंशी, चीफ मैनेजर स्टेट बैंक आफ इंडिया श्री एस.के.श्रीवास्तव और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे। एडीएम श्रीमती नागवंशी ने विभागीय अधिकारियों से उनकी जरूरत के हिसाब से पीओएस मशीन की मांग तुरंत देने को कहा। उन्होंने कहा कि कि विभागों से मशीन की मांग प्राप्त होने पर स्टेट बैंक आफ इंडिया को मशीन उपलब्ध कराने दी जायेगी। स्टेट बैंक आफ इंडिया के चीफ मैनेजर श्री एस.के.श्रीवास्तव ने बताया कि जिनकी मांग प्राप्त होगी उनके द्वारा निर्धारित कार्यालय- स्थान पर पीओएस मशीन को उपलब्ध कराया जायेगा। साथ ही साथ विभागों को प्रशिक्षण हेतु विभिन्न हितग्राही समूहों, स्थान तथा समय चिन्हित करने हेतु कहा गया जिससे की आम जनता को कैशलेस ट्रांजेक्शन हेतु प्रशिक्षण दिया जाकर प्रेरित किया जा सकता है। कैशलेस ट्रांजेक्शन हेतु विभिन्न बैंकों के मोबाइल एप, नेट बैंकिंग, पीओएस (स्वैप मशीन) तथा यूएसएसडी से किया जा सकता है। प्रथम चरण में समस्त नगर निगम अधिकारियों, कर्मचारियों का प्रशिक्षण शनिवार 11:30 बजे आईएसबीटी में रखा गया है। जिले के समस्त वरिष्ठ नागरिकों के लिये प्रशिक्षण समन्वय भवन में 14 दिसम्बर 2016 बुधवार को 3:30 बजे से 5:30 बजे तक प्रशासन द्वारा आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण में कोई भी वरिष्ठ नागरिक शामिल हो सकता है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

krishi mela bhopal

  कृषि मंत्री  बिसेन ने  कृषि मेले का शुभारंभ किया    किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री  गौरीशंकर बिसेन ने कहा है कि जैविक खेती के लिये जरूरी है कि हम गौ-वंश के संरक्षण के लिये काम करें। श्री बिसेन  भोपाल के बिट्टन मार्केट में तीन-दिवसीय कृषि मेले का शुभारंभ कर रहे थे। कृषि मंत्री श्री बिसेन ने कहा कि गौ-वंश के संरक्षण से हम प्रदेश में जैविक खेती का व्यापक प्रचार-प्रसार कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में खेती-किसानी समृद्ध हुई है और प्रदेश का नाम देश में अग्रणी है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों की आय दोगुना करने का संकल्प लिया है। प्रदेश में पिछले 11 वर्ष में कृषि के क्षेत्र में जो उपलब्धियाँ हासिल हुई हैं, उसके कारण निरंतर 4 वर्ष से कृषि कर्मण अवार्ड प्राप्त हो रहा है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि वर्ष 2015-16 में भी यह अवार्ड प्रदेश को मिलेगा। उन्होंने बताया कि गेहूँ उत्पादन में हमारा प्रदेश देश में दूसरे नम्बर पर है। बिजली उत्पादन मे हम सरप्लस राज्य की श्रेणी में हैं। प्रदेश में दलहन उत्पादन और अंतरवर्तीय खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। श्री बिसेन ने बताया कि किसानों को विभिन्न योजनाओं में मिलने वाले अनुदान को डीबीटी के जरिये सीधे उनके खाते में जमा करवाया जा रहा है। प्रदेश के सभी 313 विकासखण्ड में मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला खोली जा रही है। इससे किसान ब्लाक में ही मिट्टी परीक्षण करवा सकेगा। कृषि मंत्री ने तीन-दिवसीय कृषि मेले के अवसर पर लगायी गयी प्रदर्शनी का भी शुभारंभ और अवलोकन किया। प्रदर्शनी में कृषि संबंधी यंत्र, उर्वरक और विभिन्न संबंधित विभाग द्वारा जानकारियों का प्रदर्शन किया गया है। इस मौके पर भोपाल संभाग के संयुक्त संचालक श्री एस.एन. बालपाण्डे और उप संचालक श्री ए.के. नेमा उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraj singh chohan

  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान भोपाल में  शहीद स्वर्गीय रमाशंकर यादव की बेटी सोनिया के विवाह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने सोनिया को मंत्रालय में सहायक ग्रेड-3 का नियुक्ति पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बारात का स्वागत किया। पिछले दिनों स्वर्गीय श्री यादव का निधन सिमी के विचाराधीन कैदियों द्वारा जेल से भागने की घटना के दौरान हुआ था। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वर-वधु सुनील और सोनिया को आशीर्वाद दिया, उपहार दिये और उनके सुखी जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री विवाह के दौरान वरमाला और अन्य रस्मों के दौरान उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि सोनिया मध्यप्रदेश की बेटी है। उसकी शादी में कोई कमी नहीं रहे, इसकी कोशिश की गई। प्रदेश में कोई भी पुलिसकर्मी कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद होगा तो उसकी बेटी मध्यप्रदेश की बेटी होगी और उसका विवाह समाज और सरकार मिलकर करेंगे। उन्होंने दोनों परिवारों को शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर सहकारिता राज्य मंत्री श्री विश्वास सारंग भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा शहीद की बेटी की शादी की तैयारियों का जायजा  शादी से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने लैण्डमार्क गार्डन पहुँचकर शहीद स्वर्गीय रमाशंकर यादव की बेटी की शादी की तैयारियों का जायजा लिया। शहीद श्री यादव का निधन पिछले दिनों सिमी आतंकियों द्वारा जेल से भागने की घटना में हो गया था। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि शहीद की बेटी सोनिया की शादी में कोई कमी नहीं रहेगी। वो मध्यप्रदेश की बेटी है। उन्होंने शादी से संबंधित बारात के स्वागत, भोजन तथा अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री विश्वास सारंग और महापौर श्री आलोक शर्मा भी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

maya singh

  मध्यप्रदेश के स्थानीय निकायों के कार्यकाल पूरा होने के छह महीने पहले वार्डों का परिसीमन कर लिया जाएगा। इसकी सूचना राज्य निर्वाचन आयोग को भी दी जाएगी। मध्यप्रदेश नगरपालिक निगम अधिनियम में मध्यप्रदेश नगर पालिक विधि (तृतीय संशोधन) विधेयक 2016 के विधानसभा में बुधवार को ध्वनिमत से पारित हो जाने के बाद यह व्यवस्था हो जाएगी। विस में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री माया सिंह ने कहा कि अभी नगरीय निकायों के वार्डों में स्थानों को जोड़ने, हटाने या सुधार करने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग को सूचना देने की कोई समय सीमा नहीं है। इससे मतदाता सूची तैयार करने तथा निर्वाचन का संचालन करने में दिक्कतें होती हैं। शहरी स्थानीय निकाय हमेशा आयोग से परिसीमन के लिए अतिरिक्त समय देने की मांग करते रहते हैं। इस कारण कई बार निर्धारित समयावधि में चुनाव नहीं हो पाते। इस संशोधन विधेयक पर चर्चा की शुरुआत करते हुए कार्यकारी नेता प्रतिपक्ष बाला बच्चन ने कहा कि कई आदिवासी क्षेत्र में स्थानीय निकायों के छह महीने बाद चुनाव होने जा रहे हैं। वहां इसकी सूचना नहीं है जिससे अर्द्धविकसित कॉलोनियां स्थानीय निकाय में शामिल नहीं हो पाईं है। इस कारण न तो ये मतदान कर पाएंगे और जब उन्हें स्थानीय निकाय में शामिल किया जाएगा तो वे अर्द्धविकसित ही रह जाएंगी। चर्चा में अशोक रोहाणी, यशपाल सिंह सिसौदिया ने भी हिस्सा लिया।     Attachments 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

narmda river

  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि नर्मदा को प्रदूषणमुक्त करने का सामूहिक संकल्प नर्मदा सेवा यात्रा के दौरान लिया जायेगा। नर्मदा के दोनों तट पर वृक्षारोपण, नर्मदा में मल-जल का मिलान रोकने के कार्य, खुले में शौच की प्रथा को समाप्त करने, पूजन कुंड और विश्रामघाट निर्माण के लिए जन-सहमति के साथ प्रयास किये जायेंगे। श्री चौहान आज यहाँ मुख्यमंत्री निवास में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने माँ नर्मदा पर केन्द्रित गीतों की सी.डी. का विमोचन किया। मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि नर्मदा सेवा यात्रा 2016 का शुभारंभ 11 दिसम्बर को अमरकंटक से होगा। नर्मदा के उत्तर-दक्षिण दोनों तटों से होते हुए यात्रा 11 मई 2017 को अमरकंटक में सम्पन्न होगी। यात्रा अवधि में 1900 किलोमीटर से अधिक की पदयात्रा होगी। केवल निर्जन स्थानों पर यात्रा वाहन के माध्यम से होगी। उन्होंने कहा कि नदी संरक्षण की सामाजिक पहल अधिक प्रभावी और कारगर होती है। इसी मंशा से नर्मदा सेवा यात्रा का संयोजन किया गया है।  यात्रा के दौरान अलग-अलग स्थानों और समय पर समाज के सभी वर्गों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। शुभारंभ अवसर पर स्वामी अवधेशानंद, स्वामी चिदांनद, गुजरात के मुख्यमंत्री श्री विजय रूपानी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह-सरकार्यवाह श्री भैय्या जी जोशी, मैगसेसे पुरस्कार विजेता श्री राजेन्द्र सिंह और अमरकंटक के स्थानीय संत शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश की नर्मदा के जल की हर बूँद के उपयोग की वर्ष 2024 तक की कार्य-योजना तैयार है। नर्मदा में जल की निरंतर उपलब्धता के लिये वृक्षारोपण की आवश्यकता को देखते हुए वैधानिक प्रावधानों के बजाय जनमानस की सहमति से प्रदूषणमुक्ति के प्रयास अभियान का आधार है। नर्मदा की बाढ़ क्षेत्र के दोनों तटों के एक-एक किलोमीटर क्षेत्र में फलदार वृक्षारोपण के लिए किसानों को संकल्प दिलवाया जायेगा। उनकी आजीविका प्रभावित नहीं हो। इस के लिए फलदार वृक्ष लगवाने के लिए प्रेरित किया जायेगा। कौन सा वृक्ष कब रोपित किया जायेगा, इसकी विशेषज्ञों द्वारा रूपरेखा तैयार की गई है। वृक्षों में फल आने तक किसानों को प्रति हेक्टर 20 हजार रूपए के मान से आर्थिक सहयोग किया जायेगा। यात्रा के दौरान संकल्प पत्र भरवाए जायेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान नर्मदा संरक्षण का सामाजिक आंदोलन है। इसमें सरकार समाज के सहयोगी की भूमिका में होगी। आस-पास के क्षेत्रों में पर्यावरण जागृति के लिए उपयात्राएँ निकाली जायेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि यात्रा अवधि में सप्ताह में किसी एक दिन वे स्वयं भी यात्रा में शामिल होंगे। श्री चौहान ने समाज के हर व्यक्ति और संस्था से अपील की है कि जीवनदायिनी नर्मदा नदी के संरक्षण के इस महत्वाकांक्षी जन-आंदोलन में सक्रिय सहयोग दें। इस अवसर पर जन-अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री प्रदीप पाण्डेय और श्री राघवेन्द्र गौतम उपस्थित थे।     Attachments area

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

cash less madhya pradesh

      प्रदेश के सभी जिलों में कैशलेस लेन-देन को बढ़ावा देने का अभियान चलेगा। इसके लिये सभी जिलों में जन-जागरण अभियान चलाया जायेगा। काले धन की अर्थ-व्यवस्था को समाप्त करने का यह एकमात्र उपाय है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इस संबंध में आज यहाँ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी कलेक्टरों को निर्देश दिये। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से लोगों को कैशलेस लेन-देन के बारे में जागरूक और प्रशिक्षित किया जायेगा। अभियान के तहत जन-जागरण, प्रशिक्षण और कैशलेस लेन-देन के लिये आवश्यक व्यवस्थाएँ तैयार की जायेगी। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में कलेक्टर इस अभियान का नेतृत्व करें। इसके माध्यम से टैक्स आधार बढ़ेगा और गड़बड़ियाँ समाप्त होंगी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किये गये इस अभियान में मध्यप्रदेश आगे रहेगा। सभी जिलों में लक्ष्य तय कर काम किया जायेगा। विद्यार्थियों को इस अभियान के साथ मास्टर ट्रेनर बनायें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि व्यापारी, अधिकारी-कर्मचारी और आम जनता को कैशलेस लेन-देन के लिये प्रशिक्षित किया जाये। जिला प्रशासन जन-धन योजना के सभी खाताधारकों को रूपे कार्ड वितरण के लिये शिविर लगायें। शिविरों में पंच-सरपंच और ग्रामीणों की उपस्थिति सुनिश्चित करें। असंगठित कामगारों के बैंक खाते खुलवाने और रूपे कार्ड वितरित करने के शिविर लगायें। व्यापारियों और किसानों के लिये मंडियों में प्रशिक्षण शिविर लगायें। सभी शासकीय भुगतान ऑनलाइन किये जायें। व्यापारियों की दुकानों में पीओएस मशीन लगाने का अभियान चलायें। मोबाइल के माध्यम से पेमेंट करने के संबंध में जागरूकता अभियान चलायें। सभी एटीएम में नगदी की उपलब्धता की मॉनीटरिंग करें। सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों, खाद-बीज और दवाइयों की दुकानों पर पीओएस मशीनें लगवायें। स्कूलों में फीस के भुगतान के लिये, निर्माण कार्यों में मजदूरी का भुगतान, राज्य शासन द्वारा प्रदाय की जाने वाली सेवाओं पर शुल्क का भुगतान, धार्मिक और पर्यटक स्थलों पर पीओएस मशीनें लगायी जायें। सभी कार्यालय प्रमुख अपने अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों का प्रशिक्षण करवायें। नीति आयोग की प्रोत्साहन योजना का लाभ उठायें। नीति आयोग द्वारा कैशलेस लेन-देन के लिये बेहतर काम करने वाले दस श्रेष्ठ जिलों को पुरस्कृत किया जायेगा। वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान रिजर्व बैंक और राज्य स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति द्वारा कैशलेस लेन-देन के संबंध में की गई तैयारियों की जानकारी दी गयी। बताया गया कि अगले एक माह में बैंकों द्वारा लगभग 40 से 50 लाख डेबिट – रूपे कार्ड वितरित किये जायेंगे। असंगठित क्षेत्र के लिये बैंकों में पर्याप्त संख्या में प्री-पेड कार्ड उपलब्ध हैं। इस दौरान सागर, भोपाल, इंदौर और शिवपुरी जिलों में कैशलेस लेन-देन के लिये किये कार्य की जानकारी दी गई। मुख्य सचिव श्री बी.पी.सिंह सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे। किसानों को फसल बीमा के 4 हजार 400 करोड़ रूपये मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आगामी 10 दिसम्बर को किसानों के खातों में फसल बीमा के 4 हजार 400 करोड़ रूपये भेजे जायेंगे। इसके लिये सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम उज्जैन में किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जिलों में कार्यक्रम का आयोजन व्यवस्थित ढंग से किया जाये। बताया गया कि मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा राज्य स्तरीय कार्यक्रम में दिये गये संबोधन का सीधा प्रसारण सभी जिलों में 10 दिसम्बर को दोपहर सवा एक बजे से होगा। कार्यक्रम में फसल बीमा राशि का स्वीकृति पत्र और कृषि यंत्र वितरित किये जायेंगे। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, कृषि की नवीन तकनीक और कृषि आय दोगुना करने के रोड मेप की जानकारी दी जायेगी।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraj singh sport

    मुख्यमंत्री शिवराज ने किया द्वितीय राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री कप 2016 का शुभारंभ  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने विद्यार्थियों और खिलाड़ियों का आव्हान किया है कि वे पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी प्रदेश का नाम रोशन करे। उन्होंने कहा कि गरीब प्रतिभाशाली बच्चों द्वारा बड़े शिक्षण संस्थानों में प्रवेश लेने पर उनकी फीस सरकार भरेगी। इसी प्रकार खेलों में विक्रम पुरस्कार मिलने पर सरकारी नौकरी दी जायेगी। श्री चौहान  भोपाल के टीटी नगर  स्‍टेडियम में राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री कप 2016 का शुभारंभ कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री कप पिछले वर्ष से आयोजित किया जा रहा है। इस साल यह द्वितीय मुख्यमंत्री कप है। इसमें 10 संभाग से कुल 1200 बालिक-बालिकाएँ भाग ले रहे हैं। मुख्यमंत्री कप 2016 का आयोजन कबड्डी, व्हालीबॉल, एथलेटिक्स, कुश्ती, फुटबॉल एवं कराते खेल में बालक/बालिका वर्ग में किया जा रहा है। राज्य स्तरीय दलीय खेलों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान अर्जित करने वाले बालक/बालिका दलों को क्रमश: एक लाख, 75 हजार और 50 हजार रूपये नगद पुरस्कार एवं व्यक्तिगत खेलों में क्रमश: 10 हजार, 7 हजार एवं 5 हजार रूपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने प्रतिभागी खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों में क्षमता है, लगन है और मेहनत करने का जज़्बा है। वे ओलम्पिक में मेडल जीत सकते हैं। सिर्फ कड़ी मेहनत और लगन की जरूरत है। श्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री कप के बाद विधायक कप का भी आयोजन किया जायेगा। खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री कप से ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाएँ सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की खेल अकादमियों से कई अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकले हैं और उन्होंने प्रदेश का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री कप में भाग लेने के लिये चयनित दलों की संभाग स्तरीय प्रतियोगिताएँ करवाई गई। इनके विजेताओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने संभागवार खिलाड़ियों के मार्च पास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर सचिव खेल श्री सचिन सिन्हा, संचालक खेल श्री उपेन्द्र जैन और खेल प्रेमी उपस्थित थे।     Attachments 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

babu lal gour

  मध्यप्रदेश विधानसभा में शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सदन में तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान दस मिनट के लिए सदन की कार्रवाई स्थगित कर दी गई। कार्रवाई शुरू होने के बाद पूर्व सीएम बाबूलाल गौर ने कुपोषण के मुद्दे पर अपनी ही सरकार को घेरा, उन्होंने प्रदेश के 6 जिलों में कुपोषण की बात उठाई। उधर प्रदेश में बिजली के मुद्दे पर विधायकों ने सरकार पर सवाल उठाए, वोल्टेज न मिलने और ट्रांसफार्मर न बदलने की मुद्दे सदन में उठे। शून्यकाल की सूचनाओं का जवाब न देने पर अध्यक्ष ने आपत्ति जताई। सामान्य प्रशासन मंत्री लाल सिंह आर्य ने कहा विभाग को विधायकों के पत्र का जवाब देने के लिए करेंगे पाबंद। विधायकों ने इस पर आपत्ति उठाई थी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

arvind kejriwal

  रैली में होगा मध्य प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन का शंखनाद : आलोक अग्रवाल    20 दिसम्बर को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्य मंत्री  अरविन्द केजरीवाल भोपाल में विशाल परिवर्तन रैली को सम्बोधित करेगे।  इस रैली का आयोजन छोला दशहरा मैदान भोपाल में किया जाएगा। आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक  आलोक अग्रवाल ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान सरकार के 11 वर्ष के कुशासन और भ्रष्टाचार के कारण आज मध्य प्रदेश की जनता त्राहि त्राहि कर रही है. नीचे से ऊपर तक भ्रष्टाचार फैला है. भूख, गरीबी, बेरोजगारी आम आदमी की कमर तोड़ रही है. कुपोषण से बच्चो की मौत हो रही है, किसान आत्महत्या कर रहा है. स्वास्थ्य व्यवस्थाएं जर्जर हैं, स्कूल बंद किये जा रहे है. मध्य प्रदेश महिला अत्याचार,बलात्कार, भ्रूण हत्या आदि के मामले में देश में सबसे आगे है। इस जन विरोधी व्यवस्था को बदलने का शंखनाद श्री केजरीवाल 20 की रैली में करेंगे।  नोटबंदी देश के इतिहास के 8 लाख करोड़ का सबसे बड़ा घोटाला है. किस तरह  नोटबंदी के बहाने बड़े पूंजीपतियों को मोदी सरकार फायदा पहुँचा रही है और आम आदमी को लूटा जा रहा है इसका खुलासा केजरीवाल जनता के सामने करेंगे।  20 दिसम्बर की परिवर्तन रैली में अरविन्द केजरीवाल दिल्ली सरकार के बेहतरीन कामो जैसे बिजली के आधे दाम, मुफ्त पानी, अच्छी सरकारी शिक्षा, मुफ्त ईलाज, किसान मुआवजा और विश्व प्रसिद्ध मोहल्ला क्लिनिक को भी जनता के बीच रखेंगे। 20 दिसम्बर की परिवर्तन रैली से  मध्य प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन की शुरुवात होगी। शिवराज की भृष्ट व्यवस्था के खिलाफ आम आदमी एक जुट होगा और 2018 में शिवराज सरकार को उखाड़ फेंकेगे। आम आदमी पार्टी आम जनता से अपील करती है कि अधिक से अधिक संख्या में इस परिवर्तन रैली में शामिल होकर व्यवस्था परिवर्तन में सहभागी बने। 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

vidhan sabha madhyapradesh

  मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार सुबह शुरू हो गया। सत्र की शुरुआत में पूर्व राज्यपाल डॉ. भाई महावीर, रामनरेश यादव और नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे को श्रद्धांजलि दी गई। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सत्यदेव कटाने को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें जुझारू नेता बताया, उन्होंने कहा कि कटारे ने मजदूरों और श्रमिकों के लिए लड़ाई लड़ी। दिवंगतों को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्रवाई को मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया। विधानसभा में 7 दिसंबर को अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा और 8 दिसंबर को चर्चा के बाद इसे पारित किया जाएगा। सत्र से पहले कार्यमंत्रणा की बैठक हुए, जिसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे। इस दौरान संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। विधानसभा परिसर में कांग्रेस विधायक आरिफ अकील ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की कमान अगर ज्योतिरादित्य सिंधिया को दी जाए तो पार्टी चुनाव जीत सकती है। शीतकालीन सत्र में विधायकों ने 2076 लिखित प्रश्न विधानसभा सचिवालय को दिए हैं, जिनमें से 1069 तारांकित हैं और 1007 अतारांकित प्रश्न हैं। इनके अलावा 26 अशासकीय संकल्प, 15 स्थगन प्रस्ताव, 153 ध्यानाकर्षण सूचनाएं, शून्यकाल की 40 सूचनाएं, नियम 139 की पांच सूचनाएं, तीन विधेयक, एक अध्यादेश सहित 21 याचिकाएं सचिवालय को विधायकों ने सौंपी हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

cm 11 year

      मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश के प्रत्येक गरीब परिवार को आवासीय पट्टा उपलब्ध करवाने के लिये कानून बनाया जायेगा। चिन्हित शहरों में दीनदयाल रसोई शुरू की जायेगी जिसमें गरीबों को पाँच रूपये में भरपेट भोजन दिया जायेगा। मुख्यमंत्री कन्या विवाह–निकाह योजना में अब कन्याओं को स्मार्ट फोन दिया जायेगा। कैशलेस लेनदेन के लिये व्यापारियों द्वारा पी.ओ.एस. मशीन खरीदने पर प्रवेश कर तथा अन्य कर नहीं लिये जायेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज यह जानकारी यहाँ जम्बूरी मैदान पर जन-कल्याणकारी योजनाओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश भर से आये हितग्राहियों को दी। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा, केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री नंदकुमार सिंह चौहान और मंत्रीमंडल के सदस्य उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार के लिये जनता ही भगवान है। केन्द्र सरकार ने गरीबों के कल्याण के लिये कई योजनाएँ शुरू की हैं। राज्य सरकार द्वारा भी गरीब कल्याण की कई योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को देने के लिये प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। जो सबसे पीछे है वह सरकार की प्राथमिकता में सबसे पहले है। राज्य सरकार एकात्म मानववाद की पक्षधर है। संसाधनों पर सभी का बराबर हक है। विकास का लाभ गरीब तक पहुँचना चाहिये। आजादी के बाद अमीरी और गरीबी के बीच की खाई लगातार बढ़ती रही है। इसके पीछे भ्रष्टाचार और काला धन मुख्य कारण है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने भ्रष्टाचार, कालाधन और आतंकवाद को समाप्त करने के लिये नोटबंदी का फैसला लिया है। उनके इस फैसले के साथ पूरा देश खड़ा है। कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा श्री चौहान ने कहा कि संपूर्ण मध्यप्रदेश कैशलेस लेनदेन की ओर बढ़ेगा। काले धन की व्यवस्था को समाप्त करने लिये कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा दिया जा रहा है। सबसे पहले सभी मंत्री और विधायक इसका प्रशिक्षण लेंगे और बाद में व्यापारियों और जनता को सिखायेंगे। इस व्यवस्था से कर की चोरी रुकेगी और गरीबों के विकास के लिये ज्यादा राशि उपलब्ध होगी। किसानों को फसल बीमा योजना में 4 हजार 400 करोड़ रूपये वितरित किये जायेंगे। गरीब परिवारों को आवासीय पट्टा उपलब्‍ध करवाने के लिये सर्वे कार्य प्रारंभ किया जायेगा तथा विधानसभा के बजट सत्र में कानून बनाया जायेगा। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबों को मकान बनाने के लिये सहायता दी जायेगी।  गरीबों को चिकित्सा के लिये 2 लाख तक की सहायता मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों को चिकित्सा के लिये 2 लाख रूपये तक की राशि उपलब्ध करवायी जायेगी। हर वर्ष साढ़े सात लाख युवाओं को स्व-रोजगार के लिये प्रशिक्षण और आर्थिक सहायता दी जायेगी। निर्माण कार्य में लगे मजदूरों की रहने की व्यवस्था संबंधित निर्माण एजेन्सी को करना होगी। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना में नये तीर्थ स्थान गंगासागर, कामाख्या देवी, गिरनार जी, पटना साहिब और मध्यप्रदेश के तीर्थ स्थान जोड़े जायेंगे। प्रदेश की 63 कृषि उपज मंडी को राष्ट्रीय कृषि उपज मंडी से जोड़ा जायेगा। प्रदेश के 313 विकासखण्ड मे मिट्टी परीक्षण प्रयोग शाला शुरू की जायेगी। कृषि कार्य के दौरान किसान की मृत्यु होने पर 4 लाख रूपये की सहायता राशि तथा मजदूरी करते हुए मृत्यु होने पर 4 लाख रूपये की सहायता दी जायेगी। मुख्यमंत्री ने ऐसे हितग्राहियों को, जो ई-रिक्शा, ई-लोडर स्व-रोजगार के लिये खरीदना चाहते हैं, उन्हें 2 लाख रुपये तक की कार्य-योजना स्वीकृत की जायेगी। इसमें 20 प्रतिशत अर्थात 40 हजार रुपये की मार्जिन मनी-सह-अनुदान शासन द्वारा दी जायेगी। जिन लोगों ने पूर्व में साइकिल रिक्शा एवं हाथ ठेला लिया, वे अगर उसमें तकनीकी परिवर्तन करवाते हैं तो उन्हें एक लाख रुपये तक की योजना लागत स्वीकृत की जायेगी। तेंदुपत्ता संग्राहकों के प्रतिभाशाली बच्चों को छात्रवृत्ति दी जायेगी। उन्होंने कार्यक्रम में हर ग्राम के हर घर में शौचालय बनाने, बच्चों को स्कूल भेजने, पेड़ लगाने और नशामुक्त गाँव बनाने का संकल्प दिलवाया। जन-कल्याण के लिये बनाई गई योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित करना और उन्हें अन्य योजनाओं का लाभ लेने के लिये प्रशिक्षित करने की यह अनूठी पहल थी। इस अवसर पर विशाल जनसमुदाय के सामने जन-कल्याण योजनाओं का प्रस्तुतिकरण हुआ और उन्हें इन योजनाओं से लाभ लेने के तरीके बताये गये। प्रत्येक योजना की प्रस्तुति के बाद प्रतीक स्वरूप उस योजना से लाभान्वितों को मंच पर बुलाकर लाभान्वित किया गया। मुख्यमंत्री ने जन-कल्याण के 11 वर्ष पूरे होने पर वीडियो फिल्म का लोकार्पण किया। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की मार्गदर्शी पुस्तिका का विमोचन किया। इन योजनाओं में मुख्य रूप से लाड़ली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री कन्‍या विवाह और निकाह योजना प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, गाँव की बेटी योजना, प्रतिभा किरण योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री शहरी आवास मिशन, शहरी गरीबों की योजनाएँ, मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर प्रस्तुतिकरण हुए और प्रदेश के कोने-कोने से आये संभावित हितग्राहियों को योजनाओं से लाभ लेने का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही प्रत्येक योजना के पाँच-पाँच हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया गया। इससे हितग्राही बड़े प्रसन्न थे। प्रशिक्षण सत्र के पहले प्रख्यात गायिका सुश्री अलका याज्ञनिक ने सांगीतिक प्रस्तुतियाँ दी। भोपाल जिले के प्रभारी पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पूरे प्रदेश से बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

anand prakesh rane

    लोकायुक्त पुलिस इंदौर की टीम ने शनिवार अल सुबह लोक निर्माण विभाग, पीआईयू इंदौर में कार्यपालन यंत्री आनंद प्रकाश राणे के घर सहित अन्य ठिकानों पर कार्रवाई की है। राणे के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति जमा करने की शिकायत मिली थी।लोकायुक्त पुलिस की अलग-अलग टीमों ने अधिकारी के एबी रोड स्थित शहनाई रेसीडेंसी के फ्लैट और उनके भाई विजय प्रकाश राणे के बालाजी हाईट्स महालक्ष्मी नगर स्थित मकान पर कार्रवाई की। जांच के दौरान अधिकारी के पास करोड़ों रुपए की संपत्ति होने का खुलासा हुआ है। कार्रवाई के दौरान राणे और उनके भाई के घर से ग्वालियर में आदित्य प्लाजा और मोहननगर में दो मकान। भोपाल के चूनाभट्टी सीआई इनक्लेव और कोलार  के कम्फर्ट कॉलोनी में दो मकान। इंदौर की शहनाई रेसीडेंसी में दो फ्लैट, वहीं विजयनगर की स्कीम 114 में मां विमला राणे और पत्नी अनिता राणे के नाम एक-एक प्लाट। भाई के नाम लक्जरी कार, बेटे के नाम एक बाइक। इसके साथ ही बीसीएम हाईट्स इंदौर में एक फ्लैट के कागजात भी मिले हैं। जानकारी के मुताबिक आनंद प्रकाश राणे 21 जुलाई 1992 को सहायक यंत्री के पद पर पदस्थ हुए थे। इस दौरान उनकी पोस्टिंग ग्वालियर, देवास, धार और इंदौर में हुई। इनके पिता जनवेद सिंह वन विभाग से वनपाल के पद से करीब वर्ष 1999 में सेवानिवृत्त हुए हैं, जो कि ग्वालियर के रहने वाले थे। अनावेदक की पत्नी का नाम अनीता राणे है, जो गृहणी हैं। राणे का एक पुत्र अमित राणे है, जो इंदौर में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से बी.कॉम फस्ट ईयर में पढ़ रहा है और दूसरा पुत्र रोहित राणे है, जो इंदौर के ग्रीन पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं का छात्र है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

naxli

    मध्यप्रदेश में नक्सलियों की एक नई दलम तीन जिलों में अपनी पैठ जमाने की कोशिश में है। 26 अक्टूबर को आईजी-एसपी कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को देने के बाद इंटेलिजेंस ने इस मामले में नई जानकारियां हासिल की है। बताया जा रहा है कि यह दलम ओड़िशा और तेलंगाना की है और इसके दो प्लाटून समूह पिछले छह महीनों से डिंडौरी, मंडला और अनुपपूर में सक्रिय है। दोनों प्लाटून में 20-20 सदस्य हैं। हालांकि इनकी पहचान अभी होना बाकी है जिसकी वजह है ये अपनी गतिविधियां बेहद गुपचुप तरीके से अंजाम देते है। ओड़िशा और तेलंगाना के विस्तार दलम की जानकारी मिलते ही मप्र इंटेलिजेंस अलर्ट हो गई है। अधिकारियों की मानें तो अभी इनके सदस्यों ने जिलों की रैकी करना शुरू की है, वहीं यह अभी उन संभावनाओं को तलाश रहे हैं जिसकी मदद से यह आगे जड़े जमा सकें। वे देख रहे हैं कि इन जिलों में किस वर्ग के लोगों को वे अपने प्रभाव में आसानी से ला सकती है। इंटेलिजेंस इन प्लाटून के सदस्यों का पता लगाने के साथ-साथ जिलों के युवाओं पर खासतौर से नजर रख रही है। इनमें भी नाबालिगों से बीच-बीच में बातचीत के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि नक्सलवाद से जुड़ने के लिए उन्हें कोई बहका तो नहीं। मालूम हो कि कॉन्फ्रेंस के दौरान भी इंटेलिजेंस ने इन नई दलम के द्वारा नाबालिगों और युवाओं को भर्ती करने का अंदेशा जताया था और मुख्यमंत्री से इन जिलों में बेरोजगार युवकों को रोजगार मुहैय्या करवाने की बात की थी। आईजी इंटेलिजेंस व लॉ एंड ऑर्डर मकरंद देउस्कर ओड़िशा और तेलंगाना के नक्सली समूह के 40 सदस्यों की डिंडौरी, मंडला और अनुपपूर में होने का पता चला है। वे अपनी जमीन तलाशने मप्र की ओर बढ़ रहे हैं। फिलहाल इनके किसी तरह के पर्चे बांटने या कोई सार्वजनिक तौर पर की गई कोई गतिविधि सामने नहीं आई है, लेकिन हम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

gas tragdye

भोपाल में 32 साल पहले हुए हादसे के जख्म यहां के प्रभावित परिवारों में अब भी नजर आते है। दोऔर तीन दिसंबर की दरमियानी 1984 की रात यूनियन कार्बाइड से रिसी जहरीली गैस से तीन हजार से ज्यादा लोगों की एक रात में  मौत हुई थी, वहीं इस गैस से बीमार लोगों की मौतों का सिलसिला अब भी जारी है।यूनियन कार्बाइड कारखाने के 610 नंबर के टैंक में खतरनाक मिथाइल आइसोसाइनाइट रसायन था। टैंक में पानी पहुंचा तो  तापमान 200 डिग्री तक पहुंच गया और धमाके के साथ टैंक का सेफ्टी वॉल्व उड़ गया। उस समय 42 टन जहरीली गैस का रिसाव हुआ था। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 3,700 की मौत हुई। कई एनजीओ का दावा है कि मौत का आंकड़ा 10 से 15 हजार के बीच था।   इस त्रासदी का गुनाहगार 92 वर्षीय एंडरसन की मौत 29 सितंबर को अमेरिका के फ्लोरिडा में हो गई थी। वह गुमनामी का जीवन जी रहा  था उसके परिवार को भी मौत की खबर नहीं दी गई थी। एक अस्पताल से मिले सरकारी रिकॉर्ड से इसकी पुष्टि हुई थी। दिसंबर 1984 में हुआ भोपाल गैस कांड दुनिया की सबसे बड़ी औद्योगिक त्रासदी थी। उस वक्त एंडरसन यूनियन कार्बाइड का प्रमुख था। उसे घटना के चार दिन बाद गिरफ्तार किया गया था। लेकिन जमानत मिलने के बाद वह अमेरिका लौट गया। फिर कभी भारतीय कानून के शिकंजे में नहीं आया। उसे भगोड़ा घोषित किया गया। अमेरिका से प्रत्यर्पण के प्रयास भी हुए। लेकिन कोशिशें नाकाम रहीं।    संभावना ट्रस्ट ने पिछले दिनों गैस प्रभावित बस्तियों में कैंसर पीड़ितों को लेकर एक रिसर्च किया। इसके लिए उसके रिसर्च में एक तरफ प्रभावित, तो दूसरी ओर गैर प्रभावित बस्तियों को शामिल किया गया। इसके लिए इसे चार वर्गो में बांटा गया -गैस प्रभावित नागरिक, प्रदूषित जल प्रभावित, गैस व प्रदूषित जल प्रभावित और गैस व प्रदूषित जल से अप्रभावित नागरिक।   संभावना ट्रस्ट के प्रबंध ट्रस्टी सतीनाथ शडंगी ने बताया कि शोध के प्रारंभिक नतीजे बताते हैं कि गैर प्रभावित बस्तियों के मुकाबले भोपाल के गैस पीड़ितों की 10 गुना ज्यादा दर से कैंसर की वजह से मौतें हो रही हैं। इनमें खासकर गुर्दे, गले और फेफड़े के कैंसर हैं। उन्होंने बताया कि इस शोध के लिए गैस प्रभावित और अप्रभावित बस्तियों का चयन किया गया। इससे पता चला कि गैस प्रभावित बस्तियों के लोगों में टीबी, पैरालिसिल और कैंसर कहीं ज्यादा तेजी से पनप रहा है।   यूनियन कार्बाइड गैस त्रासदी को भले ही 32 वर्ष बीत गए हैं, लेकिन उस हादसे की रात यहां के लोगों के लिए अभी भी डरावनी है।  कुछ एनजीओ इस भीषणतम त्रासदी में 16000 हजार लोगों की मारे जाने का दावा करते हैं। इसमें 5,58,125 लोग प्रभावित हुए थे। सबसे ज्यादा लोग अंधेपन का शिकार हुए। इस हादसे को इतिहास की भीषणतम औद्योगिक दुर्घटनाओं में से एक माना जाता है।   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

udhyog

  औद्योगिक इकाइयों को दी जा रही है वित्तीय सहायता    मध्यप्रदेश में एम.पी. ट्रायफेक सिंगल विण्डो प्रणाली के जरिये प्रदेश में लगने वाली वृहद औद्योगिक इकाइयों को उद्योग संवर्धन नीति में विभिन्न प्रकार की वित्तीय सहायता और सुविधा प्रदान कर रहा है। इसमें वैट और सीएसटी प्रतिपूर्ति, प्रवेश कर छूट सुविधा, टेक्सटाईल परियोजना में विशेष पैकेज ब्याज अनुदान सुविधा, अधोसंरचना विकास व्यय प्रतिपूर्ति, हरित औद्योगिकरण अन्तर्गत ईटीपी और एसटीपी निवेश पर अनुदान योजना शामिल है। उद्योग संवर्धन नीति में वैट एवं सीएसटी प्रतिपूर्ति के रूप में प्रदेश की 162 औद्योगिक इकाइयों को 1220 करोड़ 31 लाख रुपये की सहायता उपलब्ध करवाई गई। टेक्सटाईल परियोजना में विशेष पैकेज में ब्याज अनुदान में 20 वृहद टेक्सटाईल इकाइयों को 470 करोड़ 20 लाख रुपये की सहायता दी गई है। वृहद औद्योगिक इकाइयों के 91 प्रकरण में प्रवेश कर छूट संबंधी पात्रता प्रमाण-पत्र जारी किये गये हैं। 70 औद्योगिक इकाइयों को सैद्धांतिक स्वीकृति पत्र जारी किये गये हैं। प्रदेश में लगने वाली 6 वृहद औद्योगिक इकाइ को अधोसंरचना विकास व्यय प्रतिपूर्ति के रूप में 6 करोड़ रुपये की सहायता उपलब्ध करवाई गई है। हरित औद्योगिकरण में निवेश पर अनुदान योजना में इकाइयों को 25 लाख रुपये की सहायता दी गई है। बीना की भारत ओमान रिफायनरी को उनके द्वारा जमा किये गये मूल सवंर्धित कर के विरुद्ध ब्याज रहित ऋण राशि के रूप में हर साल 250 करोड़ रुपये की सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। अब तक भारत ओमान रिफायनरी को 1280 करोड़ रुपये की सहायता दी जा चुकी है। प्रदेश में आने वाले निवेश प्रस्ताव पर कस्टमाईज्ड पैकेज देने के लिये मंत्रि-परिषद समिति का गठन भी किया गया है। उद्योग सवंर्धन नीति-2014 के अन्तर्गत सुविधाओं का लाभ देने के लिये एकीकृत आवेदन पत्र की व्यवस्था की गई है। सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने के लिये विभागीय प्रक्रियाओं को सरलीकृत किया गया है। अधिकांश प्रकार की सेवाओं के लिये वाणिज्य उद्योग विभाग में ऑनलाइन व्यवस्था की गई है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

narmada

    11 दिसम्बर से 11 मई तक 144 दिन चलेगी यात्रा मुख्यमंत्री श्री चौहान का 'नमामि देवी''नर्मदे' सेवा यात्रा की राज्य-स्तरीय समिति की बैठक में संबोधन     मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 144 दिवसीय 'नमामि देवि नर्मदे' नर्मदा सेवा यात्रा 2016 पूरे विश्व को नदियों के संरक्षण का संदेश देगी। यह पर्यावरणीय चेतना जाग्रत करने का अनूठा जन-अभियान होगा। श्री चौहान भोपाल के  प्रशासन अकादमी में नर्मदा सेवा यात्रा 2016 की कार्य-योजना तय करने के लिये बुलाई गई राज्य-स्तरीय आयोजन समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में यात्रा से सीधे जुडे़ 16 जिलों के प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक, संभागायुक्त, कलेक्टर उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि नर्मदा सेवा यात्रा अमरकंटक से 11 दिसम्बर से शुरू हो रही है। यात्रा का समापन 11 मई को अमरकंटक में होगा। इसी दिन नर्मदा सेवा समितियों का सम्मेलन भी होगा। मुख्यमंत्री ने यात्रा को सफल बनाने के लिये बनाई गई कार्य-योजना को अंतिम रूप दिया। सभी जिलों में यात्रा दिनांक और यात्रा चलने के दिन तय कर दिये गये हैं। यह यात्रा 3344 किलोमीटर की होगी, जिसमें से 1909 किलोमीटर पद यात्रा होगी। इस यात्रा में 51 विकासखंड और 1104 मजरे-टोले आयेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि नर्मदा मध्यप्रदेश को जीवन देती है इसलिये नागरिकों की भी जिम्मेदारी है कि नर्मदा के लिये अपने कर्त्तव्यों का पालन करें। उन्होंने नर्मदा के जीवन को बचाने के लिये स्व-प्रेरणा से इस यात्रा से जुड़ने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि यह पूरे समाज का अभियान बनना चाहिये। संत, समाजसेवी, पर्यावरणविद, अशासकीय संगठन, धार्मिक और सांस्कृतिक संस्थाएँ यात्रा से जुड़कर इसे जन-आंदोलन का स्वरूप दें। श्री चौहान ने कहा कि नर्मदा नदी में जल पेड़ों और पहाड़ों से आता है। इसलिये इसके जीवन के लिये नर्मदा के किनारों पर बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जायेगा। किसानों को फलदार पौधे लगाने के लिये प्रेरित किया जायेगा और उनमें फल आने तक तीन साल लगातार आर्थिक सहायता दी जायेगी। श्री चौहान ने कहा कि नर्मदा नदी में शहरों का गंदा पानी मिलने से रोकने के लिये ट्रीटमेंट प्लांट भी स्थापित किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि नर्मदा किनारे के गाँवों में प्रदूषण फैलने के कारणों के संबंध में भी चर्चा की जायेगी। घाटों की सफाई की जायेगी और नये घाटों का निर्माण भी किया जायेगा। यात्रा के दौरान पर्यावरणीय महत्व के विषयों पर चर्चा के लिये जन-संवाद किया जायेगा। इसके लिये 20 स्थान तय किये गये हैं। श्री चौहान ने विकास-खंड और ग्राम-पंचायत स्तरीय नर्मदा सेवा समितियाँ शीघ्र गठित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सोसायटी अधिनियम के अंतर्गत गठित ये समितियाँ नर्मदा की सेवा से जुड़ी जमीनी गतिविधियाँ संचालित करेंगी। मुख्यमंत्री ने उप-यात्राओं के संबंध में भी चर्चा करते हुए कहा कि इनका स्वरूप छोटा-बड़ा हो सकता है। श्री चौहान ने कहा कि यात्रा में शामिल होने वाले यात्रियों के स्वास्थ्य के लिये विशेष इंतजाम रखें। यात्रा मार्ग का पहले से अध्ययन कर लें। यात्रा में सिर्फ नर्मदा मैया के चित्र के पुष्पाहार अर्पित होंगे। प्लास्टिक या थर्मोकोल की वस्तुओं पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा। मुक्ति धाम बनाने के लिये भी जगह की पहचान की जायेगी ताकि नर्मदा में शव बहाने का चलन बंद हो। स्वामी अखिलेश्वरानंद ने बताया कि यात्रा में बड़ी संख्या में संत-समुदाय भाग लेगा। समिति के सदस्यों ने यात्रा को प्रभावी और सफल बनाने के लिये सुझाव दिये। इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष वन मंत्री डॉ. गौरी शंकर शेजवार, जन-अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री प्रदीप पांडे, मुख्य सचिव श्री बी. पी. सिंह, अपर मुख्य सचिव योजना श्री दीपक खांडेकर, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री अशोक वर्णवाल उपस्थित थे।     Attachments area          

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

basmati rice

  मध्यप्रदेश के बासमती चावल को बासमती का दर्जा दिलाने के लिए प्रदेश सरकार ने अब दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगा दी है। मद्रास हाईकोर्ट और पंजीयन प्राधिकरण में पहले से केस चल रहा है। सरकार का दावा है कि प्रदेश में बासमती किस्म का चावल लंबे समय से होता है, लेकिन केंद्र सरकार इसे मानने को तैयार नहीं है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने पत्र लिखकर प्रदेश को बासमती चावल के भौगोलिक क्षेत्र में शामिल करने से इंकार कर दिया था। केंद्र की संस्था एपीडा (कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण) ने जीआई (ज्योग्राफिकल इंडीकेशन रजिस्ट्री) चेन्न्ई में मध्यप्रदेश को बासमती उत्पादक राज्यों की सूची में शामिल करने पर आपत्ति की थी। एपीडा का कहना है कि गंगा-यमुना बेसिन में ही बासमती होती है, जबकि प्रदेश सरकार का दावा है कि प्रदेश में अंग्रेजों के जमाने में भी बासमती होती थी। इसके पक्ष में कई तर्क भी रखे गए हैं और कानूनी लड़ाई सरकार लड़ रही है। इसी कड़ी में अब दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश की धान को बासमती का दर्जा दिलाने के लिए हर फोरम पर पूरी दमदारी से पक्ष रखा जाए। प्रमुख सचिव कृषि डॉ.राजेश राजौरा का कहना है कि हर स्तर पर विभाग निगरानी कर रहा है। दिसंबर में कोर्ट में इस मामले की सुनवाई होगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

mukhya mantri shivraj singh

    मुख्यमंत्री श्री चौहान करेंगे सम्मेलन को सम्बोधित      आगामी 4 दिसम्बर को भोपाल के जम्बूरी मैदान में प्रदेश-स्तरीय जन-कल्याण प्रशिक्षण सम्मेलन आयोजित किया जायेगा। सम्मेलन को मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान सम्बोधित करेंगे। जनसम्पर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन में प्रदेश के सभी जिलों से शासकीय कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों, विशेषकर गरीब वर्ग के कल्याण की योजनाओं के हितग्राही शामिल होंगे। सम्मेलन में शामिल होने वाले हितग्राहियों को जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने का प्रशिक्षण दिया जायेगा। मंत्री डॉ. मिश्रा के अनुसार सम्मेलन में राज्य शासन के सभी विभागों की हितग्राही मूलक, परिवारमूलक और समुदाय मूलक योजनाओं की जानकारी, सफल हितग्राहियों की जानकारी पर केन्द्रित कम अवधि की फिल्मों के प्रदर्शन के माध्यम से दी जायेगी। इन फिल्मों में योजनाओं का लाभ लेने की पात्रता, लाभ लेने की सम्पर्क प्रक्रिया, मिलने वाले हितलाभ की जानकारी भी यथासंभव समाहित रहेगी। मुख्य रूप से कृषि, उद्यानिकी, एम.एस.एम.ई., वाणिज्य और उद्योग, अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, महिला-बाल विकास, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, आयुष, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय और नि:शक्तजन कल्याण, सहकारिता, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, खाद्य प्र-संस्करण, पशुपालन, मत्स्य विकास एवं मछुआ कल्याण, वन, ऊर्जा और अन्य विभागों की हितग्राहीमूलक, परिवारमूलक और समुदाय मूलक योजनाओं के हितग्राही सम्मेलन में शामिल होंगे। जनसम्पर्क मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य शासकीय योजनाओं/ कार्यक्रमों का लाभ अधिकतम पात्र हितग्राहियों तक पहुँचाने का है। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रत्येक योजना के पाँच-पाँच नये हितग्राहियों को प्रतीक-स्वरूप हितलाभ-पत्र भी प्रदाय करेंगे।सम्मेलन में सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका सुश्री अलका याज्ञिक सांगीतिक प्रस्तुति देगी। साथ ही लोक कलाकारों के आठ समूह अपनी प्रस्तुति देंगे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

cm shivraj singh

  शिवराज ने अनूपपुर में किया जन-सभा को संबोधित   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि उनका जीवन जनता की सेवा के लिये है और वे इसी भावना से काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि 'नमामि देवि नर्मदे'' सेवा यात्रा के जरिये लोगों की समस्याओं के निराकरण के साथ ही नर्मदा के दोनों तट को शुद्ध, स्वच्छ और पर्यावरण की दृष्टि से समृद्ध बनाया जायेगा। श्री चौहान आज अनूपपुर में विशाल जन-सभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मेरा अगला जन्म भी जनता की सेवा के लिये ही समर्पित रहेगा। श्री चौहान ने कहा कि उन्होंने हमेशा नागरिकों के हितों, विशेषकर गरीब और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का उत्थान करने का प्रयास किया है। श्री चौहान ने 'नमामि देवि नर्मदे'' सेवा यात्रा का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अमरकंटक से शुरू होने वाली इस यात्रा के जरिये लोगों से संवाद करने के साथ ही नर्मदा के दोनों तट पर वृक्षारोपण, गंदगी रोकने के लिये फिल्टर प्लांट और माताओं-बहनों के लिये चेंजिंग-रूम बनवाये जायेंगे। उन्होंने बताया कि अगले विधानसभा सत्र में यह कानून बनाया जायेगा कि प्रदेश में जन्म लेने वाले हर व्यक्ति का अपना मकान और प्लाट हो। अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री श्री ज्ञान सिंह और राज्य मंत्री श्री संजय-सत्येन्द्र पाठक ने भी सभा को संबोधित किया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मूल निवास और आय प्रमाणपत्र

मध्यप्रदेश में अब आप अपना आय और मूल निवासी प्रमाण पत्र घर बैठे भी बनवा सकते हैं। इसके लिए न तो लोक सेवा केंद्र जाकर आवेदन करने की जरूरत होगी न प्रमाणपत्र बन जाने पर उसे लेने लोक सेवा केंद्र जाना पड़ेगा। घर बैठे ही अब दोनों तरह के प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया जा सकेगा। 7 दिन में प्रमाण पत्र बनने के बाद उसे घर बैठे डाउनलोड कर सकेंगे। लोक सेवा प्रबंधन विभाग ने एमपी ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर पायलेट फेज में दो सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया है। दोनों सेवाओं के लिए शुल्क भी ई-पेमेंट के जरिए जमा किया जा सकेगा। लेकिन इसके लिए आधार नंबर होना अनिवार्य है। बिना आधार नंबर वाले लोग इस सेवा का लाभ नहीं ले पाएंगे। एमपी ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर सिटीजन लॉगिन नाम से एक नया टैब शुरू किया गया है। इस पर क्लिक करते ही एक नई विंडो खुलेगी। इसमें लॉगिन आईडी के स्थान पर आवेदक को अपना आधार नंबर और पासवर्ड की जगह विंडो पर दर्शाया गया सिक्योरिटी कोड भरना होगा। इसके बाद यूआईडी सेंट्रल सर्वर से एक आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) भेजा जाएगा। इस पासवर्ड को दर्ज करने के बाद आवेदक के व्यक्तिगत विवरण का फॉर्म आधार की जानकारी से अपने आप भर जाएगा। ई-पोर्टल पर आवेदन शुल्क जमा करने पहली बार 5 ऑप्शन होंगे। पेमेंट गेटवे के माध्यम से इंटरनेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या ई-वॉलेट का इस्तेमाल शुल्क जमा करने के लिए किया जा सकेगा। आय प्रमाणपत्र के लिए स्वप्रमाणित आय का घोषणा पत्र जिसमें आय की जानकारी दर्ज हो और मूल निवासी प्रमाणपत्र के लिए स्वप्रमाणित स्थानीय निवासी होने का घोषणापत्र, यदि बीपीएल कार्डधारक है तो कार्ड की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी की जेपीजी फाइल आवेदन के साथ अटैच करनी होगी। यदि 7 दिन (तय समयसीमा) के अंदर प्रमाणपत्र बनकर तैयार नहीं होता है, या प्रमाणपत्र में गलती के कारण आवेदक सेवा से असंतुष्ट है तो वह 30 दिन के भीतर ईमेल आईडी पर अपनी शिकायत भेजकर प्रथम अपील कर सकता है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

habibganj

  भोपाल स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म पर वाशिंग एप्रन (ट्रैक को कांक्रीट करना) बनाने के लिए इसे 1 दिसंबर से 9 जनवरी तक के लिए बंद किया जा रहा है। इसके चलते भोपाल स्टेशन पर रुकने वाली 75 ट्रेनों का स्टापेज 1 से 17 दिसंबर तक के लिए हबीबगंज कर दिया गया है। हालांकि, नई दिल्ली-हबीबगंज शताब्दी एक्स. व हजरत निजामुद्दीनहबीबगंज भोपाल एक्स. का हबीबगंज के साथ भोपाल में भी स्टापेज रहेगा।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

खुला संवाद

चौहान ने नागरिकों से किया खुला संवाद  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है मध्यम वर्ग के कल्याण की नई योजनाएँ बनाई जायेंगी। हर गरीब परिवार को मकान और जमीन का मालिक बनाने के लिये कानून बनाया जायेगा। मुख्यमंत्री के रूप में श्री चौहान के 11 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर आज यहाँ स्थानीय आचार्य नरेन्द्र देव नगर वासियों ने भव्य स्वागत किया। फूलों से उन पर वर्षा की और घर-घर दीपक जलाए। मुख्यमंत्री ने वट वृक्ष के नीचे “शिव का संवाद” कार्यक्रम में लोगो से उनकी समस्याओं और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में चर्चा की। श्री चौहान ने स्थानीय नागरिकों के आग्रह पर कहा कि नगरवासियों की सभी समस्याओं के समाधान के लिए 15 दिन के भीतर शिविर लगाया जाएगा और सभी पात्र लोगों को राशन कार्ड  उपलब्ध करवाया जाएगा। शिविर में कलेक्टर एवं अन्य सक्षम अधिकारी उपस्थित रहेंगे और लोगों की समस्याओं का निराकरण करेंगे। श्री चौहान ने कहा कि उन्होंने लोगों के परिवार के मुखिया के रूप में सरकार चलाई है। मुख्यमंत्री ने लोगों से सवाल जवाब किए। उन्होंने कहा कि जनता सुखी होगी तभी चैन से सो पाउँगा। उन्होंने कहा कि वे सेवक के रूप में काम कर रहे हैं। सहकारिता राज्य मंत्री  विश्वास सारंग ने कहा कि श्री शिवराज सिंह ने कल्याण और विकास की राजनीति करते हुए भारतीय राजनीति को नई दिशा दी है। स्थानीय युवा श्री गोविंद पटेल ने कहा कि उन्हें 25000 की स्कॉलरशिप मिली है और वह मुंबई में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। एक महिला आशा राजपूत ने बताया कि उनकी बेटी को मुख्यमंत्री जी के प्रयासों से पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता मिली और वे मुंबई में पढ़ने के बाद नौकरी कर रही है। लोगों ने बताया की राशन की दुकान में अंगूठे का निशान मशीन पर नहीं आने के कारण उन्हें राशन मिलने में दिक्कत जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिना मशीन के भी वे राशन ले सकेंगे। एक अन्य नागरिक मोहम्मद जमशेद आलम ने कहा कि जब से शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री बने हैं, पूरे प्रदेश में  अमन है। सुशील कुमार तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता के कारण उनकी बेटी को शिक्षा लोन मिला और वह लंदन में पढ़ाई कर जॉब कर रही है। श्री प्रेम सिंह ठाकुर ने बाढ़ के दौरान संकट के समय को याद करते हुए बताया कि कैसे मुख्यमंत्री  ने प्रभावित परिवारों की मदद की थी। डॉक्टर मोहम्मद रेहान  सिद्दीकी ने कहा कि सरकार की योजनाओं से गरीब मुस्लिम परिवारों को बहुत लाभ हुआ है। इसके बाद श्री चौहान टीटी नगर पहुँचे और विकास के नाम पर दीप जलाया। इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष श्री नन्द कुमार सिंह चौहान, विधायक श्री सुरेन्द्र नाथ सिंह और भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित थे। श्री चौहान ने युवाओं का आव्हान किया कि वे केन्द्र और राज्य शासन की जन-कल्याणकारी योजनाओं की जनता को जानकारी दें और उन्हें लाभ लेने के लिये प्रेरित करें।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraj pc

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने 11 साल के कार्यकाल पूरे करने पर अपने ट्वीट कर प्रदेश के लोगों को धन्‍यवाद दिया। इसके साथ ही उन्‍होंने प्रेसवार्ता का भी आयोजन किया था और लोगों को धन्‍यवाद दिया।सीएम ने कहा अगले साल तीन प्राथमिकता रहेंगी। पहली नमामि देवी नर्मदे यात्रा। दूसरा उच्च शिक्षा के लिए योग्य छात्रों की पढाई का खर्चा उठाएंगे। तीसरा आवास गारंटी कानून लाएंगे। सबसे ज्यादा खुशी लाडली लक्ष्मी योजना ने दी और दुख पेटलावद हादसे से हुआ। प्रधानमंत्री के नोटबंदी के फैसले पर उन्‍होंने कहा कि नोटबंदी से तात्कालिक तौर पर समस्या हो सकती है लेकिन लांग टर्म में फायदा होगा। प्रदेश की आर्थिक स्थिति खराब नहीं। कर्ज सीमा के भीतर है और विकास में खर्च हो रहा है। मुख्‍यमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा ‘मैंने प्रदेश विकास, जनता के लिए अपना कर्तव्य पूरी निष्ठा, ईमानदारी के साथ निभाया है। मैं स्वयं को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे एक कर्मठ और श्रेष्ठ टीम मिली। जिसने मप्र के निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। जनता के असीम स्नेह और विश्वास के लिए हृदय से आभार। प्रण करता हूं कि जीवन का प्रत्येक क्षण प्रदेश विकास में लगाऊंगा।मप्र को मॉडल राज्य बनाना मेरा सपना है और यह प्रण भी कि इसका चहुंमुखी विकास करूं। यह डिजिटल बने, स्वच्छ बने, खेतों में फसलें लहलहाएं। मैं प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के जीवन में सुख, शिक्षा, स्वास्थ्य, समृद्धि के दीप जलाने के लिए संकल्पित हूं। जीवन के हर क्षण में हम साथ हैं। जनता ही मेरी भगवान, मध्यप्रदेश मेरा मंदिर और मैं उसका पुजारी हूं यह कहना है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का। मुख्यमंत्री के रूप में 11 वर्ष पूरे करने के मौके पर उन्होंने पत्रकारों से कहा कि जनता की सेवा ही भगवान की सेवा है। जनता के सुख-दुख और उनके कष्ट में सरकार उनके साथ खड़ी है। चौहान ने कहा कि प्रदेश की साढ़े सात करोड़ जनता उनका परिवार है। उनके आशीष से ही प्रदेश ने इतनी प्रगति की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्रियों के सहयोग से ही मध्यप्रदेश बीमारू से विकसित राज्य बन पाया है। प्रदेश में जन्म लेने वाले हर व्यक्ति के पास अपनी छत हो, यह सुनिश्चित किया जाएगा और सरकार इसके लिए जल्द ही कानून भी बनाएगी। अपने कार्यकाल के 11 साल पूरे होने पर मीडिया से चर्चा में सीएम ने अपनी तीन प्राथमिकताएं गिनाते हुए कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता हर व्यक्ति को मकान देने की है। अब यह काम कानून बनाकर पूरा किया जाएगा। दूसरी प्राथमिकता गिनाते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर वर्ग के मेधावी बच्चे को उच्च शिक्षा मिले इसके लिए हमने तय किया है कि अब सरकार हर बच्चे की उच्च शिक्षा की फीस खुद भरेगी। अपनी तीसरी प्राथकिता उन्होंने नमामि देवी नर्मदे यात्रा को बताया। उन्होंने कहा कि वे अपनी यात्रा में लोगों से जल को बचाने की अपील करेंगे।  साथ ही नदियों को प्रदूषण से बचाने के लिए भी लोगों से आग्रह करेंगे। सीएम ने कहा कि उन्हें लाड़ली लक्ष्मी योजना बनाकर सबसे ज्यादा खुशी मिली पर पेटलावद में हुआ विस्फोट सबसे ज्यादा तकलीफ देने वाला रहा। हर चुनाव में खुद प्रचार की कमान संभालने और पार्टी में सेकेंड लाइन न होने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी में सेकेंड लाइन है और वह बेहतर काम कर रही है पर मैं खुद जनता से सीधे जुड़ना चाहता हूं, इसलिए हर उपचुनाव में जाता हूुं। सीएम ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ हों इसकी वकालत वह पहले भी करते रहे हैं। अब प्रधानमंत्री के सामने भी यह मांग रखेंगे कि इसके लिए संविधान में संशोधन होना चाहिए।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraj singh

बीजेपी के लोग मुख्यमंत्री निवास पहुँचे  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्रित्व काल के 11 वर्ष आज पूरे हुए। इस अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिकों ने मुख्यमंत्री निवास पहुँचकर श्री चौहान को बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि उन्होंने 7.5 करोड़ जनता को परिवार मानकर काम किया है। यह सौभाग्य जनता के प्यार, आशीर्वाद और राष्ट्रीय नेतृत्व के विश्वास का फल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी जिंदगी जनता की सेवा के लिये है। वे इसी भावना से आगे काम करते रहेंगे। उन्होंने आगामी प्राथमिकताओं का जिक्र करते हुए कहा कि 'नमामि देवी नर्मदा'' सेवा यात्रा, उच्च शिक्षा के लिये मेधावी छात्रों को फीस और हर परिवार को अपना घर उपलब्ध करवाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर जल संसाधन, जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, राजस्व मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता, महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस, सहकारिता राज्य मंत्री श्री विश्वास सारंग, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान, उपाध्यक्ष श्री विजेश लूणावत, महापौर श्री आलोक शर्मा, विधायक श्री सुरेन्द्र नाथ सिंह, श्री रामेश्वर शर्मा, नगर निगम अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह चौहान, खनिज विकास निगम अध्यक्ष श्री शिव चौबे, मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग अध्यक्ष श्रीमती लता वानखेड़े, एग्रो इंडस्ट्रीज डेव्हलेपमेन्ट कॉरपोरेशन अध्यक्ष श्री रामकिशन सिंह चौहान, व्यापार संवर्धन सलाहकार मंडल अध्यक्ष श्री मदन मोहन गुप्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष पाल महासभा श्री शैतान पाल सिंह, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता श्री राहुल कोठारी, मीडिया प्रभारी श्री लोकेन्द्र पाराशर, पूर्व महापौर श्रीमती कृष्णा गौर, अपर मुख्य सचिव गृह श्री के.के. सिंह, महानिदेशक पुलिस श्री ऋषि कुमार शुक्ला, पूर्व मुख्य सचिव श्री अंटोनी डि सा, संभागायुक्त भोपाल श्री अजातशत्रु, अपर महानिदेशक पुलिस श्री राजीव टंडन, महानिरीक्षक पुलिस भोपाल श्री योगेश चौधरी, कलेक्टर भोपाल श्री निशांत वरवड़े, मुख्यमंत्री सचिवालय एवं निवास कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

maya singh

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री  माया सिंह ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को कार्यकाल के सफल 11 वर्ष पूरे करने पर बधाई देते हुए कहा है कि उनके नेतृत्व में प्रदेश ने चहुँमुखी विकास किया है। इस अरसे में प्रदेश का आम आदमी खास बना है। मंत्री श्रीमती माया सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान की कार्य-शैली और कार्यवाहियों का व्यापक लाभ प्रदेश को मिला है और उसका तेजी से विकास हुआ है। मुख्यमंत्री ने मात्र 11 वर्ष में प्रदेश को बीमारू राज्य की श्रेणी से बाहर लाने में दिन-रात जो अथक प्रयास किये हैं, वह एक मिसाल हैं। प्रदेश का कोई भी समाज या वर्ग ऐसा नहीं है, जिससे मुख्यमंत्री श्री चौहान का सीधा संवाद न हुआ हो। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का ध्येय वाक्य 'सबका साथ-सबका विकास'' सही मायने में अगर कहीं साकार हुआ है, तो वह मध्यप्रदेश है। मंत्री श्रीमती सिंह ने कहा कि प्रदेश का आम आदमी जो पहले अपने-आप को उपेक्षित महसूस करता था, वह आज खास बन गया है। मुख्यमंत्री के 11 वर्षीय कार्यकाल में बदलाव की एक ऐसी बयार आयी है, जिसने प्रदेश को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में ला खड़ा किया है। उनके काम-काज की न सिर्फ प्रदेश में, देश में बल्कि विदेशों में भी सराहना हुई है। श्रीमती माया सिंह ने 11 वर्ष का सफल कार्यकाल पूरा होने पर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

सातवें वेतन आयोग का लाभ मिलेगा

  कर्मचारी संगठनों की महापंचायत में मुख्यमंत्री  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ दिया जायेगा। प्रदेश सरकार कर्मचारियों और उनकी दिक्कतों को भली-भाँति समझती है। कर्मचारियों की जायज़ माँगों पर शीघ्र फैसला किया जायेगा। सबको न्याय मिलेगा। श्री चौहान आज मंत्रालय पार्क में कर्मचारी संगठनों की महापंचायत को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कर्मचारियों को संकल्पित करवाया कि प्रदेश को दुनिया का सबसे अच्छा राज्य बनाने में पूरी निष्ठा और परिश्रम से कार्य करेंगे।   मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश की सरकार एक नये भाव के साथ कार्य कर रही है। सब वर्गों की समस्यायें समझ कर, उनको दूर करने के प्रयास किये गये हैं। जनता के विकास और कर्मचारियों के कल्याण के अनेक कार्य किये हैं, आगे भी किये जायेंगे। सबका मान, सम्मान और सबका काम सरकार की रीति-नीति है। उन्होंने शिक्षकों को अल्प वेतन के विभिन्न प्रसंगों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार संवेदनशील है। लाड़ली लक्ष्मी जैसी अभूतपूर्व योजनाएँ संचालित की गई हैं। कभी 500 रूपये वेतन पाने वाले शिक्षकों को आज करीब 35 हजार रूपये वेतन मिल रहा है। कर्मचारियों के न्यायोचित माँगे बिना माँग किये पूरी हो रही हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि उनके सहयोग और परिश्रम का ही परिणाम है कि जिस राज्य की विकास दर कभी ऋणात्मक होती थी, आज वह देश में सबसे अधिक वृद्धि दर वाला राज्य है। लगातार 4 वर्षों से कृषि वृद्धि दर 20 प्रतिशत से अधिक है, जो दुनिया में अभूतपूर्व है। सिंचाई क्षमता 7.5 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 40 लाख हो गई है। सड़कों का जाल बिछा है। पॉवर सरप्लस है। सरकार के कार्यकाल में कर्मचारियों का वेतन बढ़ा है, तो आम आदमी की प्रति व्यक्ति आय भी 13 हजार रूपये से बढ़कर 60 हजार रूपये हो गई है। श्री चौहान ने कहा कि नोटबंदी का फैसला अत्यंत चुनौतीपूर्ण कार्य है। ऐसा निर्णय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जैसे युग पुरूष ही कर सकते हैं। उनके फैसले से गरीब प्रसन्न हैं। देश की अर्थ-व्यवस्था को जाली नोटों से डुबाने की दुश्मन देश ने जो बिसात बिछाई थी, वह बिखर गई है। आतंकवाद की कमर टूटी है। काले धन की व्यवस्था को करारा झटका लगा है। इससे भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगेगा। देश और मजबूत होकर निकलेगा। उन्होंने कहा कि कैशलेस ट्रांजेक्शन और प्लास्टिक मुद्रा समय की आवश्यकता है। इस ओर तेजी से बढ़ना होगा। उन्होंने नर्मदा जी के संरक्षण की आवश्यकता बताते हुए कहा कि नर्मदा तट के दोनों और वृक्षारोपण किया जाना है। तट के किसानों को भी फलदार वृक्षारोपण के लिये प्रेरित किया जायेगा। फल आने तक 20 हजार रूपये प्रति हेक्टेयर के मान से उनके नुकसान की भरपाई की जायेगी। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा गरीब मेधावी बच्चों को प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों की फीस देने की भी योजना बनाई गई है। राजस्व मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार के 11 वर्ष के कार्यकाल ने दिखाया है कि स्वर्णिम मध्यप्रदेश में क्या हो सकता है। सब वर्गों की चिंता और कल्याण के कार्य हुए हैं। जनता के लिए जनता के द्वारा जनता के शासन का स्वरूप साकार हुआ है। सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री लालसिंह आर्य ने कहा कि सरकार के ग्यारह वर्ष में खुशहाली, समानता और समरसता का वातावरण बना है। उन्होंने कर्मचारियों का आव्हान किया कि कभी भी ऐसा कोई भी कार्य नहीं करें जिससे आमजन का मन दु:खी हो। मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री सुधीर नायक ने कहा कि सरकार के 11 वर्ष में कर्मचारियों को बिना माँगे मिलने लगा है। हर संवर्ग के कल्याण के कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि संवाद सम्मेलन का आयोजन अब से प्रतिवर्ष दो दिवस का होगा। सम्मेलन के प्रथम दिवस कर्मचारियों के मध्य आपसी विचार-विमर्श होगा। दूसरे दिन मुख्यमंत्री के समक्ष उसे प्रस्तुत किया जायेगा। प्रांताध्यक्ष लिपिकवर्गीय कर्मचारी संघ श्री मनोज वाजपेयी ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को संवर्गीय विसंगतियों पर उच्च-स्तरीय समिति का प्रतिवेदन सौंपा गया। इस अवसर पर खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री शिव चौबे, राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री रमेश चंद्र शर्मा भी मौजूद थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

jablpur

जबलपुर में  युवतियों से परिचय बनाकर उन्हें अपने फ्लैट में बुलाना और युवकों से रुपए की बात तय करके उन युवतियों के साथ रंगरलिया मनाने का व्यापार एक महिला अपने फ्लैट से चला रही थी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दबिश देकर दो युवकों और दो युवतियों और आरोपी महिला को गिरफ्तार किया। महिला पर देह व्यापार करने का मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही युवक और युवतियों से पूछताछ की जा रही है। कोतवाली टीआई प्रफुल्ल श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार की शाम सूचना मिली कि महेश भवन गोपाल सदन के पास एक महिला अकेली फ्लैट में रहती है। जो युवतियों को अपने संपर्क में रखती है और फिर अपने घर में युवकों को बुलाती है। जिनसे रुपए लेकर वह देह व्यापार करा रही है। जिसपर वह स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और दबिश दी। दबिश के दौरान फ्लैट के अंदर के कमरों में दो युवक और दो युवतियां संदिग्ध हालत में मिले। पुलिस जब अंदर युवक-युवतियों को पकड़ने के लिए घुसी तो महिला ने घर से भागने की कोशिश की। लेकिन उसे पुलिस ने पकड़ लिया। इसके बाद उन पांचों को गिरफ्तार कर थाने ले गए। महिला कई माह से यह काम कर रही है। लेकिन वह पहले बड़े ही छिपे तरीके से करती थी और पुलिस के आने की सूचना मिलते ही वह युवक-युवतियों को भगा देती थी। लेकिन इस बार पुलिस योजनाबद्ध तरीके से उसके फ्लैट में पहुंची थी।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 इज्तिमा संपन्न

लाखों मुस्लिम धर्मावलंबी जुटे , मौलाना साअद कांधलवी ने की दुआ ऐ अल्लाह हमारे मुल्क और पूरी दुनिया में अमनो अमान कायम कर दे। ऐ अल्लाह हमारे मुल्क को तरक्की की राह बता। जैसे ही प्रख्यात मुस्लिम विद्वान मौलाना साअद कांधलवी ने यह दुआ की इज्तिमागाह में मौजूद लाखों मुसलमानों ने आमीन कहा। इस दुआ के बाद तीन दिनी आलमी तबलीगी इज्तिमा संपन्न हो गया। देश के सभी राज्यों और बैरू नी मुल्कों से आई जमातों के लौटने का सिलसिला भी शुरू हो गया। मौलाना साअद कांधलवी ने अपनी लरजती आवाज में अल्लाह की बारगाह में दुआ मांगी। उन्होंन अल्लाह से सभी के सगीरा और कबीरा गुनाहों की माफी मांगी। उन्होंने कहा ऐ अल्लाह हमें नेकी का रास्ता दिखा, हमारे कदम दीन और ईमान की राह की तरफ रुजू कर दे। हम खताकार हैं, नादान और हकीर बंदे हैं, हम भटके हुए लोग हैं, हमें रास्ता दिखा। हमारी नमाजों को कायम करवा दे। हमें दीन का दाई बना। हमसे अब तक जो भी गल्तियां और गुनाह हो गए हैं ऐ अल्लाह उन्हें मुआफ फरमा। रुंधे हुए गले से मौलाना ने खुदा के सामने हाथ फैलाए हुए कहा कि ऐ अल्लाह तू रहीम है तू करीम है तू बहुत कुदरत वाला है, हमे कुरआन शरीफ पे अमल करने वाला पक्का और सच्चा मुसलमान बना दे। हमें सबकी इज्जत और ताआव्वुन करने वाला बना। हम गुरूर, घमंड और तकब्बुर में पड़ कर तुझे भूल गए हैं, ऐ अल्लाह हमें नमाज का पाबंद बना। इधर मौलाना की दुआ गूंजती थी तो उधर लाखों बंदों की तरफ से आमीन की सदा गूंज उठती थी। इज्तिमा के समापन के साथ ही पूरे मुल्क और कई देशों से आई जमातों की वापसी का सिलसिला शुरू हो गया। ये दो तीन दिन तक चलेगा। उधर इनमें से कई जमातें चालीस दिन से लेकर चार महीने तक के चिल्ले पर दीन की दावत के लिए निकलेंगी। इन सब जमातों का रजिस्ट्रेशन भी यहां कर लिया गया। दुआ के पहले मौलान साअद ने कहा कि मुसलमानों का काम कयामत आने तक आने वाले इंसानों को दीन की तौहीद की दावत देना है। इज्तिमा के दौरान इज्तिमा स्थल पर आने वाले तमाम रास्तों पर ट्रेफिक को कन्ट्रोल करने के लिए चार हजार से अधिक वालेंटियर लगे हुए हैं। यह सड़क किनारों पर और चौराहों पर खड़े होकर ट्रेफिक कन्ट्रोल कर रहे हैं। इन वालेंटियरों ने ट्रेफिक पुलिस को संदेश दे दिया है कि भीड़ भाड़ के समय भी जाम से कैसे बचा जा सकता है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraj singh

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान की घोषणा  “सर्वधर्म समभाव” की परम्परा को आगे बढ़ाते हुये भोपाल में  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के निवास पर  गुरूनानक देव का 538वाँ और गुरू गोविन्द सिंह का 350वाँ प्रकाश पर्व पूरी श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी धर्मों के प्रतिनिधि त्यौहारों और महत्वपूर्ण धार्मिक अवसरों को मुख्यमंत्री निवास पर मनाने की परम्परा शुरू की है। श्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में ट्रेन गुरूद्वारा खालसा साहब भेजी जायेगी। गुरू गोविन्द सिंह का प्रकाश पर्व भव्य रूप से मनाया जायेगा और प्रकाश पर्व पर अवकाश रहेगा। श्री चौहान ने कहा कि समाज यदि गुरूवाणी पर अमल करे तो समाज से सारे कष्ट और समस्याएँ दूर हो जायेगी। श्री चौहान ने कहा कि गुरूनानक ने समाज को पाखंडों से मुक्त किया और गुरू गोविन्द सिंह ने गुरूवाणी का पालन करते हुये धर्म की रक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और मुख्यमंत्री के रूप में वे इसी धर्म का पालन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुरूनानक ने मानवता को सबसे बड़ा उपहार दिया कि “परमात्मा एक है’’। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरू की शिक्षा के बिना समाज आगे नहीं बढ़ सकता। इस अवसर पर रागियों ने शबद प्रस्तुत किये गये। पूरा प्रांगण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। मुख्यमंत्री सभी श्रद्धालुओं के साथ लंगर में शामिल हुये। इस अवसर पर सिख संगत के महासचिव श्री अविनाश जायसवाल, सिख धर्मगुरू ज्ञानी दिलीप सिंह, पूर्व मंत्री श्री सरताज सिंह, अन्य धर्मों के धर्म गुरू और बड़ी संख्या में सिख समाज के सदस्य उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

फसल बीमा योजना

नमामि देवि नर्मदे कार्यक्रम से आमजन के जुड़ने का आव्हान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज बुधनी तहसील के ग्राम नारायणपुर में लोक कल्याण शिविर में आम जनता का आव्हान किया कि 11 दिसम्बर से शुरू हो रही 'नमामि देवि-नर्मदे'' सेवा यात्रा में पूरे उत्साह से भाग लें और अन्य लोगों को भी इसमें भाग लेने के लिये प्रेरित करें। मुख्यमंत्री  चौहान ने नारायणपुर में 16 करोड़ रूपये से अधिक लागत के विभिन्न कार्यों का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि 'नमामि देवि नर्मदे'' सेवा यात्रा एक पवित्र एवं महत्वाकांक्षी यात्रा है। यह जन-जन का कार्यक्रम है। इस यात्रा में सभी धर्मगुरूओं, संतों, समाज-सेवियों, जन-प्रतिनिधियों, सांस्कृतिक संस्थाओं के लोगों को जोड़ा जा रहा है। उन्होंने नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए प्रारंभ की जा रही नर्मदा सेवा यात्रा को दुनिया में सबसे बड़ा एवं नदी संरक्षण का अनूठा आन्दोलन बनाने का आव्हान किया। श्री चौहान ने कहा कि नर्मदा के दोनों ओर सरकारी एवं निजी भूमि पर बड़े पैमाने पर फलदार पौधे लगाए जायेंगे। निजी भूमि पर वृक्षारोपण के लिए तीन वर्ष तक राज्य सरकार निर्धारित दर पर मुआवजा देगी। इसके साथ ही नर्मदा के किनारे खेती में जैविक खाद का उपयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नर्मदा के किनारे सभी गाँवो में शौचालय बनाए जायेंगे तथा नर्मदा में मिलने वाले सीवेज को ट्रीटमेंट के बाद छोड़ा जाएगा। सभी घाटों पर महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम बनाने के साथ ही डस्टबिन भी रखी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि फसल बीमा योजना में सीहोर जिले के करीब 1 लाख 45 हजार किसानों को 400 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत की गई है। यह राशि किसानों के बैक खातों में जमा करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के बहुमुखी विकास के लिए कृत-संकल्पित है। महिलाओं के आर्थिक-सामाजिक विकास के लिए स्व-सहायता समूह बनाए जाने पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इन समूहों को बैंक लिंकेज उपलब्ध करवाया जायेगा। उन्होंने नारायणपुर गाँव के सभी घरों को खरंजा से जोड़ने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने 47 आवासहीन परिवारों को घर बनाकर दिये जाने को कहा। लोक निर्माण मंत्री और सीहोर जिले के प्रभारी मंत्री  रामपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश में हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती संध्या मरेठा, मार्कफेड अध्यक्ष श्री रमाकांत भार्गव, अध्यक्ष वन विकास निगम श्री गुरूप्रसाद शर्मा और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।नारायणपुर में लोक कल्याण शिविर में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ग्राम बेसाखेड़ी, जनवासा, तिलोद आदि गाँव में ग्रामीणों से सम्पर्क किया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

nss

उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया ने आज राष्ट्रीय सेवा योजना के सर्वोच्च सम्मान इंदिरा गांधी एन. एस. एस. पुरस्कार से सम्मानित प्रदेश के स्वयं सेवकों से सौजन्य भेंट कर उनको बधाई दी एवं 11-11 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा। राष्ट्रपति भवन में आयोजित सम्मान समारोह में भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदेश के दो स्वयं सेवकों सुश्री अनुश्री हेराल्ड व श्री रीतेश अहिरवार को देश के सर्वोच्च इंदिरा गांधी एन.एस.एस. पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उच्च शिक्षा मंत्री ने दोनों पुरस्कार प्राप्त स्वयं सेवकों को अपने शासकीय आवास पर आमंत्रित कर उनकी सेवाओं एवं प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना शिक्षा के साथ ही देश की स्वेच्छिक सेवा का सशक्त माध्यम है और इसमें कार्य करने वाले युवा के व्यक्तित्व का सम्पूर्ण विकास होता है। उन्होंने कहा कि बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के इन दोनों छात्रों के कारण प्रदेश का गौरव बढा है । उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय से चर्चा कर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की सहमति से राष्ट्रीय सेवा योजना को सभी महाविद्यालयों में प्रथम व द्वितीय वर्ष के लिए अनिवार्य करने का आग्रह करेंगे। क्योंकि उनकी मान्यता है कि हमारे युवा शिक्षित होकर राष्ट्र सेवा और सामाजिक सरोकार की दृष्टि लेकर भारत को मजबूत करने का कार्य करें। उच्च शिक्षा मंत्री  जयभान सिंह पवैया ने छात्रों से कहा कि डिजिटल बैंकिंग के लिए एस. बी. आई. के सहयोग से पूरे प्रदेश में प्रधान मंत्री  नरेन्द्र मोदी  के डिजिटल इंडिया और प्लास्टिक मुद्रा के संकल्प को पूरा करने में प्राणपण से विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों सहित गाँव गाँव जाकर इस अभियान को सफल बनायें ।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

डिजिटल इंडिया

डिजिटल इंडिया लाँचिंग कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज  प्रदेश के व्यापारियों को. पॉइंट ऑफ सेलिंग (पी.ओ.एस.) मशीनें उपलब्ध करवाने पर विचार हो रहा है। श्री चौहान आज मुख्यमंत्री निवास में डिजिटल इंडिया अभियान लांचिग कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अभियान का संयोजन उच्च शिक्षा विभाग के 'कैम्पस टू कम्यूनिटी' कार्यक्रम में किया जा रहा है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और राष्ट्रीय सेवा योजना इसमें शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अभियान के जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के प्रयास कर रही है। कैशलेस ट्रांजेक्शन के लिये अपर मुख्य सचिव श्री दीपक खांडेकर की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समिति गठित की गयी है। रोजमर्रा के आर्थिक व्यवहार में नगदी की आवश्यकता को सीमित करने की कोशिश की जा रही है। प्रदेश के व्यापारियों को 5 लाख प्वाइंट ऑफ सेलिंग (पी.ओ.एस.) मशीने कैसे उपलब्ध करवाई जाये। इस पर गंभीरता पूर्वक विचार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि देश तेजी से बदल रहा और आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के डिजिटल इंडिया अभियान को सफल बनाने के प्रयासो में मध्यप्रदेश सबसे आगे है। प्रदेश में सरकार द्वारा छात्रों और किसानों को डायरेक्ट बेनीफिट स्कीम से लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युग पुरूष प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बड़े नोट बंद कर आतंकवाद की कमर तोड़ दी है। इससे कालेधन और भ्रष्टाचार की समस्या नियंत्रित हुयी है। उन्होंने कहा कि कालेधन, आतंकवाद और भ्रष्टाचार की समस्या का स्थायी समाधान डिजिटल इंडिया ड्राइव है। श्री चौहान ने कहा कि आम जन द्वारा कैशलेस लेन देन को बढ़ावा देने के लिये सूचित और शिक्षित करने के प्रभावी प्रयासों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जागरूकता अभियान की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस आर्थिक क्रांति को दूरस्थ अंचलों तक ले जाने में यह अभियान सफल होगा। क्योंकि अभियान के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना के अनुशासित उत्साहित और राष्ट्रभक्त स्वयं सेवी जुड़े हैं। उच्च शिक्षा मंत्री  जयभान सिंह पवैया ने कहा कि दुनिया में भारतीय जनता की साक्षरता भले ही कम हो किन्तु समझदारी में वह दुनिया में सबसे आगे है। इसीलिये इस देश की जनता पेटी में मत डालने से शुरू कर, मुहर और अब बटन दबाकर निर्वाचन का कार्य सफलता पूर्वक कर रही है। उन्होंने कहा कि जीवन मूल्य और संस्कृति स्थाई होती है किन्तु सभ्यता और जीने के तरीकों को समय के साथ बदलना जरूरी होता है। इसी बदलाव का माध्यम डिजिटल इंडिया अभियान है। उन्होंने अभियान की सफलता के लिये संबंधितों को बधाई दी। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन और वंदेमातरम गायन से हुआ। प्रारंभ में स्वागत उद्बोधन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक श्री एस.के.सिंह ने दिया। आभार प्रदर्शन प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा श्री आशीष उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर एस.बी.आई के मुख्य महाप्रबंधक मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ श्री टी.के.अजित सहित अन्य बैक अधिकारी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के सदस्य छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

पंचायत चुनाव का कार्यक्रम घोषित

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, कटनी, बुरहानपुर, झाबुआ, नीमच, खंडवा और मंदसौर जिले की 30 सितम्बर 2016 की स्थिति में रिक्त सीटों के उप/आम निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। मतदान 17 दिसम्बर को होगा। सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्रीमती सुनीता त्रिपाठी ने जानकारी दी है कि निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन और नाम-निर्देशन-पत्र लेने का कार्य 26 नवम्बर से शुरू हो चुका है। नाम निर्देशन-पत्र 3 दिसम्बर तक लिये जायेंगे। नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा 5 दिसम्बर को होगी। अभ्यर्थिता से नाम वापास लेने की अंतिम तारीख 7 दिसम्बर है। मतदान 17 दिसम्बर को सुबह 7 से अपरान्ह 3 बजे तक होगा। मतगणना पंच पद के लिए मतदान के तुरंत बाद मतदान केन्द्र में होगी। सरपंच और जनपद पंचायत सदस्य के लिए मतगणना विकासखण्ड मुख्यालय पर 20 दिसम्बर को होगी। इस चरण में 327 पंच, 21 सरपंच और एक जनपद सदस्य के लिए आम/उप निर्वाचन होगा।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 शिवराज मानहानी

भोपाल में मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह  कांग्रेस नेता केके मिश्रा के खिलाफ लगाए गए मानहानी के केस में बयान देने जिला अदालत पहुंचे। सुबह करीब 11:15 से शुरू हुई कोर्ट की कार्रवाई देर तक चलती रही। कोर्ट में सीएम शिवराज सिंह ने अपने बयान दिए, जिस पर केके मिश्रा के वकील ने सवाल भी किए। केके मिश्रा से भी कोर्ट में सवाल किए गए। करीब साढ़े तीन घंटे तक सवालों और जवाबों का सिलसिला चलता रहा। सीएम के साथ इस दौरान उनके वकील मौजूद रहे। केके मिश्रा द्वारा लगाए गए आरोप के बाद सीएम ने जून 2014 पर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

नर्मदा सेवा समितियाँ

मुख्यमंत्री  ने “नमामि देवि नर्मदे” यात्रा के प्रभारियों से कार्य-योजना पर की चर्चा   मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने आज यहाँ निवास पर “नमामि देवि नर्मदे” यात्रा के प्रभारियों की बैठक को संबोधित करते हुए यात्रा की रूपरेखा और कार्य-योजना प्रस्तुत की। श्री चौहान ने जिला, विकासखंड और गाँव स्तर पर नर्मदा सेवा समितियाँ बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इन समितियों में सेवाभावी लोगों को जोड़ा जायेगा। मुख्यमंत्री ने यात्रा के उददेश्यों और रूपरेखा की चर्चा करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य मध्यप्रदेश को जीवन देने वाली नर्मदा नदी का संरक्षण करना, उसकी सफाई करना और नर्मदा को जीवन देने वाले वृक्षों का रोपण करना है। उन्होंने कहा कि वनों की कमी से नर्मदा नदी की जलराशि भी प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि किसानों को फलदार वृक्षारोपण के लिये प्रेरित किया जायेगा। श्री चौहान ने कहा कि नर्मदा नदी के किनारों पर घाटों की सफाई की जायेगी। लोगों को नदी संरक्षण, पर्यावरण की रक्षा और नशामुक्ति के लिये संकल्प दिलाया जायेगा। श्री चौहान ने कहा कि समाज के हर वर्ग और हर सदस्य को इस यात्रा से जोड़ा जायेगा। यात्रा को आनंदमयी बनाते हुए उत्साहपूर्वक भागीदारी करने के लिये भजन मंडलियों को शामिल किया जायेगा। नर्मदा जी को समर्पित सांस्कृतिक कार्यक्रम किये जायेंगे। यात्रा के हर दिन यात्री कम से कम पाँच पौधों का रोपण करेंगे और इसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी तय की जायेगी। मुख्यमंत्री ने नमामि देवी नर्मदे यात्रा के ध्वज का आकल्पन करने के निर्देश दिये। यह ध्वज यात्रा जारी रखने वालों को स्थानांतरित किया जायेगा। जो गाँव या शहर यात्रा के मार्ग में नहीं आते वहाँ से इस यात्रा में शामिल होने उपयात्राएँ आरंभ की जायेंगी। इनके माध्यम से नदी संरक्षण का संदेश दिया जायेगा। यात्रा एक दिन में 15 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। रात्रि विश्राम वाले स्थलों पर नर्मदा जी की आरती होगी और स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा। बैठक में वन मंत्री डा. गौरीशंकर शेजवार,  म.प्र. खनिज विकास निगम के अध्यक्ष  शिव चौबे, जन-अभियान परिषद के उपाध्यक्ष  प्रदीप पाण्डेय, अपर मुख्य सचिव वन  दीपक खांडेकर, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री  अशोक वर्णवाल और सचिव  हरिरंजन राव उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

कार और ट्रक की टक्कर में तीन की मौत

भोपाल-इंदौर हाइवे पर गुरुवार सुबह कार और ट्रक की टक्कर में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। घायलों को आष्टा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। मृतकों में पति-पत्नी और उनके बहू शामिल है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुबह आठ बजे हाइवे पर पगरिया घाटी मॉर्डन डेरी के पास रायपुर से इंदौर जा रही कार सीजी 04 केएस 7290 खड़े ट्रक एमपी 09 एडी 2004 से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ए गए। मृतकों के नाम छाया कानूनगो, प्रकाश कानूनगो और सुरभि कानूनगो निवासी रायपुर है। घायलों के नाम डॉक्टर अभिषेक और अक्षत कानूनगो निवासी सतना है। मृतकों के शव को पीएम के लिए सीहोर भेजा गया है। जानकारी के अनुसार घायल डॉ अभिषेक कानूनगो इंदौर के साईं जानकी अस्पताल में कार्यरत हैं। हादसे में मृत सुरभि सतना के ख्यात व्यवसायी बृजेश खंडेलवाल की बेटी है। हादसे में सुरभि के पति और बेटे गंभीर रूप से घायल हैं। जबकि प्रकाश कानूनगो और छाया कानूनगो अभिषेक के माता-पिता है जो रायपुर के अशोक रत्न ब्लॉक 20 के फ्लेट नंबर 104 में रहते थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraj singh

मुख्यमंत्री बाबूलाल कुशवाह के निवास जाकर शोक संवेदना प्रगट की  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग श्री बाबूलाल कुशवाह भानपुर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री चौहान शोक संवेदना प्रगट करने आज गली नंबर एक, छोला रोड, भोपाल स्थित उनके निवास पहुँचे। इस अवसर पर महापौर  आलोक शर्मा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि स्वर्गीय कुशवाह जी के साथ उनका गहरा लगाव था। कुशवाह जी के राजनैतिक संरक्षण और मार्गदर्शन में ही वे जनसेवा के संकल्प पथ पर चले हैं। जनसेवा के संकल्प में उनका मार्गदर्शन सदैव मिलता था। उन्होंने स्वर्गीय कुशवाह की स्मृतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनसे ही राजनीति में प्रवेश की प्रेरणा भी मिली थी। उनको जनसंघ की सदस्यता श्री भानपुर ने ही दिलायी थी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि स्वर्गीय कुशवाह कर्मठ, कुशल संगठक, लोकप्रिय जननेता और कार्यकर्ताओं के प्रेरणा-स्त्रोत थे। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं उनके परिजनों एवं अनुयायियों को इस गहन दु:ख को सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

zee mp

  चवालीसवें हफ्ते भी जी न्यूज़ की बादशाहत बरकरार है। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ में ज़ी न्यूज़ नंबर वन पर कायम हैं। दूसरे और तीसरे नंबर के चैनल जी से आधी trp भी नहीं ला पा रहे हैं।  मध्यप्रदेश/छत्तीसगढ़ के टॉप फाइव न्यूज़ चैनल Current th Week 44 TRP Zee MPCG      55.6% IBC 24.            17.8%  ETV MP .         17.8% Bansal             05.1%  Ind News         01.9%

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 नमामि देवि नर्मदे यात्रा

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश देने वाली दुनिया की अनूठी यात्रा ‘नमामि देवि नर्मदे’ 11 दिसम्बर 2016 को अमरकंटक से शुरू होगी। यात्रा का समापन 5 मई 2017 को होगा, जिसमें प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी को आमंत्रित किया गया है। श्री चौहान ने इस महत्वाकांक्षी यात्रा की रूप-रेखा एवं तैयारियों के संबंध में मंत्रीगण और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही आवश्यक व्यवस्थाओं के लिये व्यापक दिशा-निर्देश दिये। श्री चौहान ने कहा है कि इस यात्रा में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पर्यावरणविद, विशेषज्ञ, संत-महात्मा, स्वयंसेवी संगठन और आम जनता शामिल होगी। नर्मदा सेवा यात्रा पूरी तरह जन-अभियान होगी। इसमें सरकार और जन-अभियान परिषद सहयोगी के रूप में होंगे। उन्होंने कहा कि सभी मंत्री अपने-अपने प्रभार के जिलों की आयोजन समिति के अध्यक्ष होंगे। वे जिलों में यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करेंगे और आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करेंगे। यात्रा में आम जनता के साथ विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और स्वयंसेवी संगठनों के पदाधिकारी तथा प्रत्येक दिन कम से कम एक मंत्री शामिल होंगे। साथ ही हर सप्ताह कम से कम एक दिन स्वयं मुख्यमंत्री भी इस यात्रा में शामिल होंगे। जो जिले नर्मदा के तट पर नहीं आते हैं उनसे यात्राएँ चलकर इस महती यात्रा में शामिल हो सकेंगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि यात्रा को विराट स्वरूप देने तथा इसे फलदायी और आनंदमयी बनाने के हरसंभव प्रयास किये जायेंगे। इसमें आमजन एवं विभिन्न संगठनों का सहयोग लिया जायेगा। श्री चौहान ने यात्रा के प्रचार-प्रसार और सबकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये। मुख्यमंत्री द्वारा 25 नवम्बर को यात्रा के संबंध में वीडियो कांफ्रेंसिंग की जायेगी तथा एक दिसम्बर को व्यवस्थाओं से जुड़े लोगों की बैठक भी ली जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि यात्रा के दौरान नर्मदा किनारे के गाँवों में वृक्षारोपण, हर घर में शौचालय, घाटों की साफ-सफाई, महिलाओं के लिये चेंजिंग रूम तथा किनारे के शहरों में सीवेज की व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जायेगी। साथ ही तट के प्रत्येक गाँव की नर्मदा सेवा समिति भी गठित की जायेगी। बैठक में बताया गया कि यह यात्रा लगभग 3344 किलो मीटर लम्बी होगी, जो 138 दिन तक चलेगी। यात्रा में पड़ने वाले 1909 किलो मीटर आबादी क्षेत्र में पैदल यात्रा तथा शेष निर्जन क्षेत्र में वाहन यात्रा होगी। यह यात्रा माँ नर्मदा के दोनों तट पर सम्पन्न होगी। दक्षिणी तट पर 1113 किलोमीटर और उत्तरीय तट की 796 किलोमीटर यात्रा शामिल हैं। यात्रा का शुभारंभ प्रतिदिन माँ नर्मदा की आरती के साथ किया जायेगा। इस दौरान योग प्रदर्शन तथा गीत-संगीत के कार्यक्रम भी होंगे। प्रतिदिन शाम को स्थानीय कला-मंडलियों के गीत-संगीत की प्रतियोगिताएँ भी आयोजित कर उन्हें पुरस्कृत किया जायेगा। इस दौरान बीच-बीच में जन-संवाद कार्यक्रम भी किये जायेंगे जिनके माध्यम से आम जनता को पर्यावरण-संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जायेगा और संकल्प भी दिलाया जायेगा। बैठक में बताया गया कि प्रत्येक विभाग की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जा चुकी है। इस मौके पर मंत्रि-परिषद के सदस्य, मुख्य सचिव श्री बी.पी.सिंह और विभिन्न विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

nagar uday abhiyan

मुख्यमंत्री  चौहान द्वारा अभियान की रूपरेखा की समीक्षा  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म-दिवस 25 दिसम्बर से प्रदेश में नगर उदय अभियान चलाया जायेगा। यह अभियान 5 फरवरी तक तीन चरण में चलेगा। इस दौरान नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता और हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जायेगा। इस अभियान के संबंध में मुख्यमंत्री द्वारा मंगलवार को बैठक ली गई। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अभियान की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए कहा कि इसे आकर्षक और जनांदोलन का रूप दिया जाये। इस दौरान नगरों में उत्सव जैसा माहौल रहे। साथ ही अभियान में जनता को शामिल किया जाये। इसमें मोहल्ला और रहवासी समितियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाये। यह सुनिश्चित किया जाये कि कोई भी पात्र हितग्राही लाभ से वंचित नहीं रहे। अभियान के दौरान अधोसंरचना के कार्यों का लोकार्पण किया जाये। प्रत्येक नगर में बड़े कार्यक्रम आयोजित कर मंत्रीगण एवं क्षेत्रीय जन-प्रतिनिधि को आमंत्रित किया जाये। श्री चौहान ने कहा कि इस प्रदेशव्यापी अभियान के दौरान सहज और सरल ढंग से स्थानीय नागरिकों को जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाये। स्वच्छता अभियान व्यापक रूप से चलाया जाये। उन्होंने शहरी क्षेत्र में स्थित शासकीय भवनों की साफ-सफाई और रंगाई-पुताई विशेष रूप से करने के निर्देश दिये। इस दौरान बेरोजगार युवाओं को चिन्हित कर उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ और ऋण सुविधा भी उपलब्ध करवाने को कहा। इस महत्वाकांक्षी अभियान का प्रथम चरण 25 से 28 दिसम्बर तक, द्वितीय चरण 03 से 15 जनवरी तक तथा तीसरा चरण 20 जनवरी से 05 फरवरी तक चलेगा। जिलेवार अभियान के प्रभारी कलेक्टर होंगे। प्रत्येक वार्ड का दल गठित किया जायेगा। यह दल वार्ड में भ्रमण करेगा और सर्वे करेगा। दल द्वारा अधोसंरचना विकास एवं हितग्राहीमूलक योजनाओं की मैदानी वस्तु-स्थिति की जानकारी एकत्र की जायेगी। नागरिकों को योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। अधोसंरचना विकास के कार्यों एवं विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के हितग्राही चिन्हित किये जायेंगे। लोगों को मौसमी बीमारियों के प्रति जागरूक किया जायेगा। इस दौरान स्वच्छता अभियान भी चलेगा। साथ ही दल द्वारा अन्य विभागों के कार्यों का पर्यवेक्षण भी किया जायेगा। बैठक में नगरीय विकास मंत्री माया सिंह, मुख्य सचिव  बी.पी. सिंह तथा नगरीय विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, लोक स्वास्थ्य, लोक निर्माण, महिला-बाल विकास, आदिम-जाति कल्याण, पर्यावरण, शिक्षा, सामान्य प्रशासन आदि विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान आयुक्त नगरीय विकास  विवेक अग्रवाल द्वारा अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत की गई।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

dr jitendr jamdar

  भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश अध्यक्ष व सांसद  नंदकुमार सिंह चौहान ने प्रख्यात समाजसेवी डॉ. जितेन्द्र जामदार (जबलपुर) को नमामि देवी नर्मदे प्रकल्प का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। डॉ. जामदार महाकौशल क्षेत्र के प्रख्यात चिकित्सक और समाजसेवी है। समाज और पर्यावरण के क्षेत्र में उनकी गहरी रूचि और विशेषज्ञता को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने यह निर्णय किया है। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा जो ‘नमामि देवी नर्मदे’ अभियान 11 दिसंबर से प्रारंभ होने वाला है, उस अभियान में भाजपा की ओर से समन्वय का संपूर्ण दायित्व डॉ. जामदार निभायेंगे। नर्मदा जी के सर्वांगीण विकास जैसे- स्वच्छता, वृ़क्षारोपण आदि की दिशा में सरकार द्वारा किये जाने वाले समग्र प्रयासों में संगठन की व्यापक भागीदारी तय करने के लिए डॉ. जामदार स्थान-स्थान पर नर्मदा सेवक समन्वयकों की नियुक्ति कर नर्मदा जी के प्रति जन-जागरण के कार्य को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ायेंगे। मां नर्मदा के प्रति पूर्व से ही समाज के भीतर अगाध श्रद्धा है, इस श्रद्धा को एक सतत् कार्य में विकसित किया जा सके, यह सामाजिक प्रयास भारतीय जनता पार्टी संपूर्ण निष्ठा के साथ कर रही है। श्री चौहान ने आशा व्यक्त की है कि माता नर्मदा के तटों को न सिर्फ सुरक्षित किया जायेगा, बल्कि वे हरे-भरे हों और नदी की धारा निर्मल स्वरूप में प्रवाहित हो सके, इसके लिए भाजपा भरसक प्रयत्न कर रही है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

bjp vin

नेपानगर से जीतीं भाजपा प्रत्याशी मंजू दादू मध्य प्रदेश के शहडोल लोकसभा और नेपानगर विधानसभा क्षेत्रों में बीजेपी का परचम लहराया , सबसे पहले परिणाम नेपानगर से आए। यहां मंजू दादू ने 40,000 से ज्यादा मतों के अंतर से कांग्रेस के अंतर सिंह बर्डे को हराकर जीत हासिल की। वहीं, शहडोल में भी भाजपा के ज्ञान सिंह ने 57 हजार से ज्यादा मतों से कांग्रेस की हिमाद्री को हराया।  जनता का शुक्रिया करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं: मंजू अपनी जीत का श्रेय जनता को देते हुए मंजू ने कहा कि, आप सभी का शुक्रिया करने के लिए पूरे दादु परिवार के पास शब्दकोष नहीं है। आप सभी ने हमारे परिवार पर जो प्रेम और आशीर्वाद बनाए रखा है वह एक मिसाल की तरह सदा मुझे एक सुखद एहसास कराता रहेगा। यह जीत मैं आप सभी से लाडले विधायक स्व. राजेन्द्र जी दादु को समर्पित करती हूं। शहडोल लोकसभा उपचुनाव में भाजपा के ज्ञान सिंह और कांग्रेस की हिमाद्री सिंह के अलावा 15 और प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। वहीं, नेपानगर में भाजपा की मंजू दादू, कांग्रेस के अंतरसिंह के अलावा दो अन्य प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। शहडोल लोकसभा उपचुनाव भाजपा सांसद दलपत सिंह परस्ते के निधन के चलते हुआ है। वहीं, नेपानगर विधानसभा का उपचुनाव भाजपा विधायक राजेन्द्र दादू के निधन के कारण हुआ।              

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

ramnaresh yadav

  मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल रामनरेश यादव का मंगलवार को गृह राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक अस्पताल में निधन हो गया। राजभवन सूत्रों ने बताया कि यादव का लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। सुबह लगभग नौ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वे 89 वर्ष के थे। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री पद समेत अनेक महत्वपूर्ण दायित्व संभाल चुके यादव कुछ समय पहले ही मध्य प्रदेश के राज्यपाल के तौर पर पांच वर्ष का कार्यकाल पूर्ण करके यहां से लखनऊ के लिए रवाना हुए थे। मध्य प्रदेश के राज्यपाल ओपी कोहली ,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने यादव के निधन पर शोक जताते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है। कोहली ने अपने शोक संदेश में यादव के सुदीर्घ राजनैतिक जीवन के अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने जन और समाज सेवा में अपना जीवन व्यतीत किया। ये था।  जुलाई 1928 में यूपी के आजमगढ़ में जन्मे राम नरेश को पॉलिटिक्‍स का बड़ा खिलाड़ी माना जाता था। राम नरेश पहली बार चौधरी चरण सिंह की मदद से 1977 में जनता पार्टी के सीएम बने थे। वे किसानों की आवाज उठाने के लिए जाने जाते थे।उनको राजनीतिक माहौल घर से ही मिला था,क्योंकि उनके पिता गया प्रसाद महात्मा गांधी,पंडित जवाहरलाल नेहरू और डॉ.राममनोहर लोहिया के अनुयायी थे। उन्‍होंने बीएचयू से बीए,एमए और एलएलबी की पढ़ाई की और यहीं छात्र संघ की राजनीति से भी जुड़े रहे। इसके बाद कुछ समय के लिए वे जौनपुर के पट्टी स्थित नरेंंद्रपुर इंटर कॉलेज में प्रवक्ता भी रहे। 1953 में उन्‍होंने आजमगढ़ में वकालत की शुरुआत की।रामनरेश ने समाजवादी विचारधारा के तहत विशेष रूप से जाति तोड़ो,विशेष अवसर के सिद्धांत,बढ़े नहर रेट,किसानों की लगान माफी,समान शिक्षा,आमदनी और खर्च की सीमा बांधने,वास्तविक रूप से जमीन जोतने वालों को उनका अधिकार दिलाने,अंग्रेजी हटाओ आदि आंदोलनों को लेकर कई बार गिरफ्तारियां दीं।  इमरजेंसी के दौरान वे मीसा और डीआईआर के अधीन जून 1975 से फरवरी 1977 तक आजमगढ़ जेल और केंद्रीय कारागार नैनी,इलाहाबाद में बंद रहे।रामनरेश 1988 में राज्यसभा सदस्य बने और 12 अप्रैल 1989 को राज्यसभा के अंदर डिप्टी लीडरशिप,पार्टी के महामंत्री और अन्य पदों से त्यागपत्र देकर तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की सदस्यता ली।लखनऊ स्थित अंबेडकर यूनिवर्सिटी को सेंट्रल यूनि‍वर्सिटी का दर्जा दिलाने में भी उनका अहम योगदान था। इसी साल अगस्‍त महीने में रामनरेश यादव की पहली किताब'मेरी कहानी'सामने आई थी।इस किताब में उन्‍होंने कांग्रेस में आने,सीएम बनने और यूपी में उनके सीएम रहते समय हुए सांप्रदायिक दंगों को सुलझाने के घटनाक्रम के बारे में बताया था। हालांकि,इसमें उन्‍होंने मप्र के गवर्नर रहते हुए उनके दामन पर आए व्यापमं के छींटों का किताब में कोई जिक्र नहीं किया था। रामनरेश यादव 23 जून 1977 से 28 फरवरी 1979 तक यूपी के सीएम रहे।जून 2014 से 19 जुलाई 2014 तक छतीसगढ़ के गवर्नर रहे 26 अगस्‍त 2011 से 7 सितंबर 2016 तक मध्‍य प्रदेश के गवर्नर रहे।  पिछले साल बेटे की भी हुई थी मौत पिछले साल व्यापमं घोटाले में आरोपी रामनरेश के बेटे शैलेष(52)की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम करने वाली टीम ने उनकी मौत का कारण जहर बताया था। वहीं,परिवार का कहना था कि शैलेष को ब्रेन हेमरेज हुआ था। बताया जाता है कि शैलेष इस बात से डरे थे कि उनकी प्रॉपर्टी कुर्क की जा सकती है।शैलेष को आरोपी बनाने के बाद एसटीएफ की टीमें डेढ़ महीने में तीन बार यूपी आई थीं। दो बार लखनऊ और एक बार आजमगढ़। शैलेष के बड़े भाई कमलेश का कहना था कि शैलेष व्यापमं मामले में आरोपी बनाए जाने से मानसिक दबाव में थे।  1977 में यूपी के सीएम रहे रामनरेश यादव आजमगढ़ के रहने वाले थे। बड़े बेटे कमलेश ने विधानसभा चुनाव लड़ा था,लेकिन हार गए थे। शैलेष पिता की राजनीतिक गतिविधियों से दूर थे। उनका अपना बिजनेस था। सबसे छोटा बेटा अजय कांग्रेस की सक्रिय राजनीति में है।            

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

gyan singh

  शहडोल उपचुनाव में इस बार मतदान का प्रतिशत बढ़ने को दोनों राजनीतिक दल अपने-अपने फायदे के रूप में देख रहे हैं। भाजपा का मानना है कि मतदान का प्रतिशत बढ़ने से उसे फायदा होगा और उसकी जीत क आंकड़ा बढ़ेगा। वहीं कांगे्रस का मानना है कि उम्रदराज ज्ञान सिंंह के बजाए जनता ने युवा हिमाद्री को पसंद किया है। कांगे्रस का दावा है कि मतदान का प्रतिशत बढ़ने का इसका कांग्रेस को मिलना तय है। कांग्रेस का दावा है कि उसकी प्रत्याशी अप्रत्याशित जीत दर्ज करेंगी। उसका कहना है कि नोटबंदी मुद्दे का लाभ भी उसे मिलेगा। शहडोल में जहां चार प्रतिशत बढ़ा है, वहीं नेपानगर में चार फीसदी घटा है। नेपानगर में पहले हुए चुनाव में मतदान प्रतिशत 76 था जो इस बार उपचुनाव में 72 प्रतिशत तक आ गया है। दूसरी ओर शहडोल में 62 प्रतिशत मतदान पूर्व में हुए चुनाव में हुआ था जो इस बार 66 प्रतिशत तक पहुंच गया। मुद्दाविहीन थी कांग्रेस, लीड बढ़ना तय: ज्ञान सिंह भाजपा प्रत्याशी और प्रदेश के आदिमजाति कल्याण मंत्री ज्ञान सिंह का कहना है कि यह चुनाव मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा पूरे शहडोल संभाग में कराए गए विकास कार्यो को मुद्दा बनाकर लड़ा गया है। मुख्यमंत्री की सभाओ में उमड़ी भीड़ यह बताने को पर्याप्त थी कि जनता उनके कामों से खुश है। उन्होंने दावा किया कि उपचुनाव में भी विजय भाजपा की ही होगी। चार फीसदी मतदान बढ़ने पर ज्ञान सिंह का कहना था कि लोगों ने उत्साह के साथ मतदान किया है।  हिमाद्री बेटी जैसी हिमाद्री को लेकर दिल को देखों चेहरा न देखों गाना गाने वाले ज्ञान सिंह का कहना है कि राजनीति अलग बिषय है पर हिमाद्री हमारे समाज की है और मेरे लिए बेटी जैसी है। मैंने यह गाना उसके लिए नहीं बल्कि कांग्रेस के लिए गाया था। वे कहते हैं कि कांग्रेस इस चुनाव में मुद्दाविहीन थी। यही वजह है कि उसने इस गाने को मुद्दा बनाया और नोटबंदी पर कुप्रचार कर जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया। जनता समझ चुकी, भाजपा सिर्फ घोषणा करती रही: हिमाद्री उधर हिमाद्री सिंह ने भी दावा किया है कि इस बार कांग्रेस यहां से हर हाल में जीतेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव तो उन्होंने कई देखे हैं, लेकिन यह चुनाव खुद लड़ा। इसका अनुभव अलग रहा है। लोगों अभूतपूर्व सहयोग मिला है। युवाओं ने एक मित्र के रुप में मुझे देखा, तो वहीं बड़ों ने छोटी बहन और बेटी के रुप में मुझे आशीर्वाद दिया। इतना आशीर्वाद बेकार नहीं जा सकता। कांग्रेस कार्यकर्ता और नेताओं ने खुले मन से पार्टी के लिए प्रचार किया। यहां का विकास हमेशा कांग्रेस ने ही करवाया है, भाजपा सिर्फ घोषणा ही करती रही। जनता यह बात समझ चुकी है। इसलिए यहां पर कांग्रेस भारी मतों से जीतने जा रही है।  वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि भाजपा की करनी और कथनी को शहडोल लोकसभा क्षेत्र की जनता जान गई है। दोनों में अंतर उसे पता है। भाजपा सरकार ने काम किए नहीं और चुनाव के वक्त करोड़ों की घोषणाएं कर दी। इनसे कुछ नहीं होने वाला, जनता समझ चुकी की कांग्रेस ही क्षेत्र का विकास कर सकती है। इसलिए इस बार यहां पर कांग्रेस को भारी जनसमर्थन मिला है। नोटबंदी को लेकर गरीबों को हुई परेशानी भी बड़ा मुद्दा था, कालेधन के नकेल कसने के झूठे दिखावे के नाम पर गरीब जनता को पाई-पाई के लिए मोहताज केंद्र सरकार ने कर दिया था। जनता इन सब मुद्दों को लेकर भी केंद्र सरकार ने नाराज है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

शिवराज सिंह

  रामायण में किषकिंधा नरेश शिवभक्त बाली का जिक्र खूब होता है। उन्हें वरदान था कि जो उनसे लड़ेगा आधा बल उन्हें प्राप्त हो जाएगा। लिहाजा वे शत्रुहन्ता हो गए। जो भी लड़ता उन्हें पराजय का मुंह देखना पड़ता। राजनीति में भाजपा को रामभक्तों की पार्टी कहा जाता है और उनके नेता शिवराज सिंह चौहान ग्यारह साल से मध्यप्रदेश नरेश बने हुए हैं। जबसे राजनीति में आए हैं दो ही चुनाव हारे हैं। एक संगठन में विक्रम वर्मा से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का और दूसरा दिग्विजय सिंह से राघौगढ़ विधानसभा का। इनसे पहले और बाद में अब तक शिवराज कोई चुनाव नहीं हारे। इसलिए सियासी तौर पर पांव पांव वाले भैया से मुख्यमंत्री के सिंहासन पर शिवराज अंगद के पांव की तरह जमे हुए हैं। इसके पीछे का राजनीतिक,धार्मिक,प्रारब्ध और पुरुषार्थ को लेकर चलें तो वे अब बाली बनने के रास्ते पर हैं। दो उपचुनाव शहडोल लोकसभा और नेपानगर विधानसभा भाजपा जीती तो इस पर फिर एक बार जनता की मुहर लगेगी। शिवराज की रीति नीति को हम केवल राजकाज के अंदाज में देख समझ रहे हैं। और वैसा बताने का प्रयास कर रहे हैं। हो सकता है यह किसी को लाल भुजक्कड़ जैसा भी लगे जिसमें हाथी के पांव को बताया था कि “ पांव में चक्की बांधकर हिरना कूदो जैसा होय”  सियासत में शिवराज हाथी पांव तो हो गए हैं और अंगद की भांति सिंहासन पर जमें हुए दिख भी रहे हैं। डटे रहने में हम उनके पराक्रम और पुरुषार्थ की तुलना बाली पुत्र से कर रहे हैं। यह थोड़ा अटपटा सा लग सकता है लेकिन राजकाज के गुणा भाग अब ऐसे हो रहे हैं कि दो दूनी चार नहीं बल्कि जो पांच कहता है और वैसा करता भी है वही कामयाब होता है। इसलिए नेतागण किसी को खाली हाथ नहीं भेजते। आसमान से तारे लाने की डिमांड भी हो तो उन्हें हामी ही भरनी है। बस मसला चुनाव जीतने का होना चाहिए। बदले में कीमत कोई भी ली और दी जा सकती है। आजकल के बलि महाबलि सुग्रीव अंगद कोई भी हारना नहीं चाहता। इसलिए खजाने खाली हो रहे हैं। वेतन “मान” बढाने और घटाने तक का जोखिम हंसते हंसते लेने की परंपरा सी पार्टी में बनती जा रही है। खैर, मसला रामराज के बाली से कलयुग में हो रहे महाबलियों से जुड़ा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को भी शंकर की तरह भोली भालि जनता का ऐसा वरदान मिला है जो उनसे लड़ने आता है उसकी आधी शक्ति उनमें ही मिल जाती है। कह सकते हैं जो उनसे टकराएगा उनमें ही मिल जाएगा। विपक्ष तो क्या भाजपा में उनसे टकराने वालों की ताकत आधी रह जाती है। कभी विधानसभा में प्रतिपक्ष उपनेता भाजपा में शामिल हो जाता है तो चुनाव से ऐन पहले कांग्रेस के प्रत्याशी भाजपा के उम्मीदवार बन जाते हैं। शिव के बाली होने के इस गुण को लोग स्वीकारते भी हैं। अभी तक उन्होंने किसी सुग्रीव को परेशान नहीं किया है (यदि कोई हो तो उनसे माफी के साथ)। बाली के पिता वानरश्रेष्ठ ऋक्ष हैं लेकिन देवराज इन्द्र उनके धर्मपिता माने जाते हैं । इसी तरह शिवराज सिंह के भी सियासी पालक- शालिगराम तोंमर,  कुशाभाऊ ठाकरे से लेकर लालकृष्ण आडवाणी तक माने जाते हैं। मगर अब उनके मानस पालक प्रधानमंत्री हो गए हैं। यहां पराजित सुग्रीवों को मदद के लिए देवपुरुष की जरूरत है मगर इस युग में कोई भी बाली इतनी गलती नहीं करते कि राम को आना पड़े। शिवराज सिंह का शालीन व्यवहार उन्हें बाली बनाता है। विरोधी भी उनकी तारीफ ही करते हैं। इस तरह के गुण तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह में भी थे।  वे अपने शत्रु और मित्र को तो साधे ही रखते थे बल्कि हाईकमान के विरोधी और समर्थकों के बीच संतुलन बनाए रखते थे। उनकी इस चतुराई को देखते हुए तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिंम्हाराव ने उन्हें सव्यसांची की उपमा भी दे रखी थी। महाभारत में दोनों हाथों से तीरंदाजी करने वाले अर्जुन को सव्यसांची कहा गया था। सिमी को लेकर सकते में हैं सुरक्षातंत्र भोपाल में सिमी के आठ सदस्यों को ऐनकाउंटर होने के बाद खुश सुरक्षा तंत्र एक खबर से सकते में है। उत्तर प्रदेश से मध्यप्रदेश पुलिस को सूचना मिली है कि तीन सिमी आतंकी भोपाल पहुंच गए हैं। आशंका है कि ये अपने साथियों के ऐनकाउंटर का बदला लेने कोई बड़ी कार्यवाई कर सकते हैं। ऐनकाउंटर के बाद प्रसन्न पुलिस प्रशासन आतंकियों के अगले कदम पर पैनी नजर रखे हुए है। हालांकि उसे इसमें कोई सफलता नहीं मिली है। लेकिन आने वाले दिनों में इज्तिमा होने वाला है और उसमें दुनिया भर से जमातें आती हैं। पुलिस को डर है कि जमातों की आड़ में आतंकी तत्व सक्रिय हो सकते हैं। अब प्रदेश के अफसरों की काबलियत दांव पर है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह दुखी

  उत्तर प्रदेश के पुखरायां में इंदौर से पटना जा रही इंदौर-राजेंद्रनगर एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। इस बड़े ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्याे सौ तक पहुंच गई है। इस घटना के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। इसके साथ ही उन्होंंने मृतकों को 2 लाख और गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रुपए देने की घोषणा भी की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुख की इस घड़ी में वो लोगों के साथ है और प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव मदद यात्रियों तक पहुंचाने का काम जारी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि दुर्घटना के प्रभावितों की मदद और सहायता के भरपूर प्रयास किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि दुर्घटना के पीड़ितों की मदद के लिए छतरपुर, सागर और दतिया से चिकित्सकों के दल दुर्घटना स्थल के लिए रवाना हो गया है। छतरपुर से भी बचावदल रवाना किया गया है। मंत्री जल संसाधन श्री नरोत्तम मिश्रा के साथ दतिया जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में भी सहायता दल भेजे गये हैं। इस संबंध में आवश्यक सहायता और सूचना के लिए भोपाल में राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम का गठन किया गया है। कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 1079 है। इसके साथ ही छतरपुर जिले में भी कंट्रोल रूम का गठन किया गया है। इसका दूरभाष क्रमांक 07682-241500 है। सुमित्रा महाजन ने गहरा दुख व्यक्त किया इंदौर पटना एक्सप्रेस दुर्घटना पर इंदौर की सांसद व लोकसभाध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन ने गहरा दुख व्यक्त किया है। त्वरित पहल कर उन्होंने यूपी के नेताओं श्री कलराज मिश्र, श्री लालजी टण्डन व वहां के स्थानीय सांसद श्री ओला से चर्चा कर आवश्यक मदद करने के लिए कहा है। उन्होंने रेल्वे के मंत्री, वरिष्ठ अधिकारियों को भी निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने अपने दो निजी सचिव पंकज क्षीरसागर व हरीश कश्यप को समन्वय करने के लिए मौके पर तुरंत पहुंचने के लिये रवाना किया। ताईजी के रेलवे समन्वयक नागेश नामजोशी रात 3:30 बजे से ही समन्वय का काम देख रहे हैं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

कानपुर ट्रेन हादसा : मध्यप्रदेश के कई लोग हैं मृतकों और घायलों में

उत्‍तर प्रदेश के कानपुर में पुखरायं में इंदौर-पटना ट्रेन के पटरी से उतर जाने के बाद इस भीषण हादसे में अब तक 91 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है वहीं 150 से ज्‍यादा लोग घायल हैं। घायलों को पास के अस्‍पतालों में इलाज जारी है। इंदौर से रवाना हुई इस ट्रेन में बड़ी संख्‍या में मध्‍य प्रदेश के यात्री सवार थे।मारने वालों की संख्या में और इजाफा होने से इंकार नहीं किया जा सकता।    हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है वहीं इस बीच दुर्घटना में मारे गए और घायल लोगों की पहली लिस्‍ट सामने आई है। इस लिस्‍ट में इंदौर और उज्‍जैन के लोग भी शामिल हैं। जिला अस्‍पताल द्वारा जारी की गई इस लिस्‍ट में देवास के चंदेल परिवार के अलावा इंदौर के मिश्रा और गुजराती परिवार के लोग शामिल हैं जो घायल हैं। वहीं मृतकों में से फिलहाल 7 की पहचान हो पाई है।   मृतकों के नाम   पातीराम पिता महिपाल 19 वर्ष निवासी महानंदा नगर उज्जैन,बृजमोहन पिता मनोहर लाल 40 वर्ष निवासी स्‍नेहलता गंज इंदौर, भन्‍ती देवी शिवपूजन सिंह निवासी सेंट्रल कोतवाली इंदौर,जिवितेश कुमार निवासी अवधपुरी भोपाल,रामेश्‍वर प्रजापति निवासी तोपेवाला मोहल्‍ला ग्‍वालियर, असलम पिता रफीक खान निवासी शाजापुर,उमाशंकर पिता कल्‍लू चंदौली,रत्निका पति सुबोध सिंह निवासी गौतमबुद्धनगर, सिवान, घायल धर्मेंद्र श्‍यामसिंह चंदेल 45 साल देवास,रेखा चंदेल 45 साल देवास,मीरा चंदेल 45 साल- देवास,आकांक्षा धर्मेंद्र चंदेल 9 वर्ष - देवास,अनिकेत धर्मेंद्र सिंह 8 साल - देवास,प्रतिभा रितेश सोनी - इंदौर,नीता जगमोहन गुजराती 50 साल- इंदौर,मालती गुजरात 62 साल - इंदौर,महेश गंगाराम कुशवाह 36- इंदौर,नेहा सतेंद्र सिंह 25 साल - इंदौर,एपी शाह पिता पुरषोत्‍तम शाह 58 साल उज्‍जैन,कुसुमसिंह संजय‍ सिंह 40 साल- भोपाल,पूजा अनिल 36 साल- इंदौर,बबीता सं‍दीप मिश्रा 28 साल- इंदौर ,सोनम संदीप मिश्रा 13 साल- इंदौर,प्‍यारेलाल महाराज सिंह 52 साल इंदौर,ज्योति पुत्री सती प्रसाद (21) कानपुर,राजू पुत्र मेवालाल (31) अंबेडकरनगर,बजरंगी प्रताप राजा पुत्र रामदेव आजमगढ़,आकिब पिता असलम (24) फिरोजाबाद,राजकुमार पुत्र दयापाल (55) फतेहपुर यूपी,नवीन कुमार तिवारी पुत्र नागेंद्र कुमार तिवारी (55) निवासी पालामऊ झारखंड,प्रकाश कुमार पुत्र वीरेंद्र प्रकाश (22) निवासी पटना,रेखा देवी पत्नी प्रमोद कुमार (45) निवासी पटना,परशुराम पुत्र मोहनराम (42) बलिया,मुकेश कुमार पुत्र मुन्ना लाल (45) बलिया, यूपी।रितिका श्रीवास्तव पुत्री एसके श्रीवास्तव (19) लाखनऊ,मदन राम पुत्र अजीत राम (62) पटना, बिहार,मोनू विश्वकर्मा पुत्र जयराम विश्वकर्मा (25) अंबेडकरनगर,वजीर आलम पुत्र वसीर अंसारी (35) मोतिहारी,दीपक पुत्र मार्केंडेय (20) आजमगढ़ किरवा,रजत सिंह पुत्र तेजप्रताप (23) फैजाबाद,प्रमोद पुत्र शिवशंकर (45) महाराजगंज पटना,राजकुमार पुत्र गोविंद सिंह (37) मुज्जफरनगर,प्रवीण चंद्र पुत्र रूद्र नाथ (32) संतकबीरनगर,अभय श्रीवास्तव पुत्र संजय श्रीवास्तव (3) फूलपुर इलाहाबाद,फूलादेवी पत्नी हरीलाल (70) पटना, बिहार,प्रेमकुमार पुत्र कालूराम (54) झांसी,ज्योति यादव पत्नी लालन सिंह (24) झांसी,जयप्रकाश पुत्र भुलनराम (30) मैनपुरी,सुनील पुत्र बीएल दाम (46) पटना बिहार,मालती शर्मा पत्नी दयाराम शर्मा (45) बिहार,रामपुजारी पुत्र जयराम (36) सुल्तानपुर,अशि पुत्री कुमार आनंद (13) पटना,संजय यादव (09) जितेंद्र सिंह पुत्र हरीनारायण (60) आजमगढ़,रविंद्र पंडित पुत्र उपलाल पंडित (35) पटना,ज्ञान प्रकाश पंडित पुत्र श्यामलाल (36) इलाहाबाद,अनुराग पुत्र भुवनेश्वर (30) लखनऊ,आदि पुत्र वाशुनाथ नंदी वाराणसी (23),उत्तम कुमार पुत्र सतीश कुमार (24) बिहार,जीवन लाल पुत्र रामदत्त (71) देवकला बहराइच,अशोक कुमार पुत्र यदुवेंद्र (48) पटना,रामू पुत्र दामू चकर (40) पटना बिहार,अरूण शर्मा पुत्र डीसी (40) गोपालनगर,अहिरनाक सिंह पुत्र शारदा (60) रायबरेली,प्रीति सिंह पत्नी कुमार आनंद (64),मो.इस्लाम अंसारी पुत्र मो.जमील (19) अदलपुर,श्याम दत्त पुत्र अच्छे लाल (74) आलमपुर,मलवा रिंकी पत्नी रामेश्वर प्रजापति (30) ग्वालियर,संजीत कुमार पुत्र सत्यनारायण (26) पटना।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

matdan

    नेपानगर विधानसभा उपचुनाव और शहडोल लोकसभा  में मतदान को लेकर लोग उत्साहित नजर आए। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सुबह सात बजे वोटिंग शुरू होने के दो घंटे के भीतर ही 16 फीसदी मतदाता वोट डाल चुके थे। वहीं अंबाडा के आदर्श मतदान केंद्र क्रं 198 में सुबह 11 बजे तक 45 फीसदी और भातखेड़ा में 40 फीसदी मतदान हुआ। विधानसभा क्षेत्र में 296 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों को मिलाकर 4 बजे तक 70 फीसदी मतदान हुआ।शहडोल में वोटरों  स्वागत फूलों से हुआ। दोनों जगह ही शांतिपूर्ण और शानदार मतदान हुआ।  पांच मतदान केंद्रों से 5 से वेबकास्टिंग की जा रही है। 10 स्थानों पर आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। भाजपा प्रत्याशी मंजू राजेंद्र दादु ने कान्हापुर में 189 नंबर केंद्र पर मतदान किया, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी अंतरसिंह बर्डे ने ग्राम अम्बा में मतदान किया। सोनुद में केंद्र क्रमांक 191 की ईवीएम में खराबी की वजह से कुछ देर के लिए मतदान प्रभावित हुआ। विधानसभा क्षेत्र में कई मतदान केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा, यहां इक्का-दुक्का मतदाता ही वोट डालने पहुंचे। भवानी नगर, उर्दू स्कूल के 4 केंद्रों पर यही हालात नजर आए।  ग्राम तुकईथाड में 50 लोगों के नाम मतदाता सूची में नहीं होने से लोगों में रोष गहराया। कांग्रेस ने मतदाताओं के नाम कटने की ऑनलाइन शिकायत चुनाव आयोग से की। जिसमें बीएलओ ज्योति महाजन के द्वारा जान बूझकर कांग्रेस समर्थित मतदाताओं के नाम काटे जाने की शिकायत की गई।मतदान केंद्र क्रमांक 58 हिंदी प्राथमिक शाला में ईवीएम मशीन खराब होने से मतदान प्रभावित हो गया, जिससे मतदाता परेशान हुए। सेक्टर अधिकारी इंजीनियर को लेकर पहुचे मौके पर पहुंचे और परेशानी दूर की गई। केंद्र सरकार के नेपा पेपर लिमिटिड से कार्य से हटाए गए करीब 200 श्रमिक, जो 51 दिन से क्रमिक भूख हड़ताल पर हैं और उनके 800 परिजनों सहित करीब 1000 लोग ने वोट डालने से इनकार कर दिया। मतदान केंद्रों पर हुआ मतदाताओं का स्वागत शहडोल लोकसभा उपचुनाव के लिए शनिवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। संसदीय क्षेत्र के शहडोल जिले की जयसियंहनगर व जैतपुर, उमरिया जिले की बांधवगढ़ व मानपुर, अनूपपुर जिले की पुष्पराजगढ़, अनूपपुर व कोतमा एवं कटनी जिले की बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के 2070 मतदान केन्द्रों में 16 लाख 787 मतदाता मतदान करेंगे। 4 बजे तक शहडोल में कुल मतदान 50 फीसदी से ऊपर पहुंच गया। संसदीय क्षेत्र के कटनी में बड़वारा विधानसभा के आदर्श मतदान केंद्र में मतदाताओं का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। आदर्श मतदान केंद्रों में वोटरों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। कांग्रेस विधायक सौरभ सिंह ने भी सुबह मतदान किया। कटनी में मतदान केंद्र क्रमांक 180, 57 में ईवीएम मशीन खराब होने के कारण बदली गईं। कटनी में कांग्रेस विधायक सौरभ सिंह से पुलिस ने कहा था कि आप चुनाव में व्यवधान उत्पन्न कर रहे हैं। इस पर विधायक ने कहा कि मैं व्यवधान उत्पन्न नहीं कर रहा हूं और अगर आप कहें तो में थाने आ जाता हूं। ऐसा कहकर विधायक सौरभ सिंह बड़वारा थाने पहुंच गए। पुलिस के अनुसार विधायक को हिरासत में नहीं लिया गया था। वे स्वयं वहां पहुंचे थे, करीब 20 मिनट रुकने के बाद वे वापस चले गए। उमरिया विधानसभा के बिजौरी गांव में 110 वर्षीय महिला रामरती ने भी मतदान किया। बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम देवरी हटाई में 101 वर्ष की महिला मतदान किया, महिला का नाम द्रोपति बाई है। वहीं सारंगपुर में मतदान करने पहुंची 103 वर्ष की महिला छोटी बाई मतदान करने पहुंची।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

kaelash vijayvargiy

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और महू विधायक कैलाश विजयवर्गीय को  हाई कोर्ट में उपस्थित होकर चुनाव याचिका में बयान देना थे, लेकिन वे नहीं आए। उनकी ओर से आवेदन देकर कहा गया कि उन्हें संसद सत्र में शामिल होना है इसलिए एक महीने का समय दिया जाए। आवेदन खारिज करते हुए कोर्ट ने आदेश दिया कि वे 25 नवंबर को अनिवार्य रूप से कोर्ट के समक्ष उपस्थित होकर बयान दर्ज कराएं। ऐसा नहीं किया तो कोर्ट उनका सुनवाई का अधिकार समाप्त कर सकती है। विजयवर्गीय के खिलाफ यह चुनाव याचिका अंतरसिंह दरबार ने दायर की है। उनकी ओर से पैरवी एडवोकेट रविंद्रसिंह छाबड़ा और विभोर खंडेलवाल कर रहे हैं। याचिका में याचिकाकर्ता की ओर से गवाही पूरी हो चुकी है। अब विजयवर्गीय के बयान होना है। पिछली सुनवाई पर भी वे अनुपस्थित रहे थे। याचिका में विजयवर्गीय पर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान आचार संहिता का उलंघन किया है। उनका निर्वाचन शून्य घोषित किया जाए। याचिकाकर्ता ने अपने समर्थन में दो दर्जन से ज्यादा गवाहों के बयान दर्ज कराए हैं। पिछली सुनवाई पर विजयवर्गीय ने आवेदन देकर दो महीने का समय मांगा था। कहा था कि यूपी चुनाव में व्यस्त रहेंगे कि वजह से वे कोर्ट में उपस्थित नहीं हो सकेंगे। कोर्ट ने आवेदन खारिज करते हुए गुरुवार की सुनवाई तय की थी। विजयवर्गीय ने गुरुवार आवेदन देकर संसद सत्र में शामिल होने के नाम पर एक महीने का समय मांगा था। याचिकाकर्ता के वकील ने इसका विरोध किया और कहा कि दोनों आवेदन में विरोधाभासी बातें हैं। कभी चुनाव में व्यस्तता के नाम पर तो कभी संसद सत्र में शामिल होने के नाम पर समय मांगा जा रहा है। कोर्ट ने विजयवर्गीय को 25 नवंबर को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के आदेश दिए। विजयवर्गीय के अनुपस्थिति रहने की वजह से कोर्ट अगली सुनवाई पर उनकी ओर से साक्ष्य समाप्त कर सकती है। ऐसा होता है तो विजयवर्गीय इस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जा सकते हैं। ऐसी स्थिति में चुनाव याचिका की सुनवाई लंबित होगी और इसका फायदा विजयवर्गीय को मिलेगा।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

शहडोल लोकसभा और नेपानगर विधानसभा उप-चुनाव

शहडोल में 17 और नेपानगर में 4 उम्मीदवार के भाग्य का फैसला करेंगे मतदाता  2766 पोलिंग बूथ पर 4000 से अधिक ईव्हीएम  बैलेट यूनिट पर दिखेंगे प्रत्याशी के फोटो ,सुरक्षा के लिए तीस कम्पनी तैनात  मध्यप्रदेश के 12-शहडोल लोकसभा (अजजा) और 179-नेपानगर विधानसभा (अजजा) के उप-चुनाव के लिये शनिवार 19 नवम्बर को सबेरे 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जायेंगे। मतदान को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं। शहडोल संसदीय क्षेत्र में 16 लाख 787 मतदाता हैं। इनमें 8 लाख 25 हजार 873 पुरुष, 7 लाख 78 हजार 489 महिला तथा 25 थर्ड जेंडर शामिल हैं। क्षेत्र के 18-19 आयु वर्ग के 41 हजार 750 युवा मतदाता भी पहली बार मतदान करेंगे। शहडोल एवं नेपानगर निर्वाचन क्षेत्र में सीएपीएफ (केन्द्रीय अर्द्ध सैनिक बल) और एसएएफ (राज्य विशेष सशस्त्र बल) की 15-15 कम्पनी तैनात की गयी हैं। दोनों क्षेत्र के वल्‍नरेबल पॉकेट में फ्लेग-मार्च किया जा रहा है। कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिये जिला पुलिस बल के 179 अधिकारी, 2431 आरक्षक, 1813 होमगार्ड तैनात किये गये हैं। ईव्हीएम की सुरक्षा के लिये सीएपीएफ की 2 कम्पनी तैनात की गयी हैं। प्रत्येक मतदान केन्द्र में 4 मतदानकर्मी तथा 2 पुलिस के जवान तैनात किये गये हैं। वल्नरेबल क्षेत्र में चिन्हित 86 मतदान केन्द्र में सीएपीएफ के 2-2 जवान सुरक्षा की जिम्मेदारी सम्हालेंगे। दोनों निर्वाचन क्षेत्र में 19 नवम्बर तक पुराने नोट बदलवाने वाले नागरिकों की उंगली में इनएडिबल स्याही नहीं लगायी जायेगी। मतदान दल को निर्वाचन सामग्री लेकर मतदान की पूर्व संध्या पर निर्धारित मतदान केन्द्र पर उपस्थित होने के निर्देश दिये गये हैं। मतदान टीमें रात्रि-विश्राम भी केन्द्र पर ही करेंगी। मतदान सामग्री के वितरण एवं परिवहन की व्यवस्था भी जिला मुख्यालयों पर की गयी है। शहडोल संसदीय क्षेत्र में 2070 मतदान केन्द्र में मतदान होगा। इनमें 300 शहरी तथा 1770 ग्रामीण क्षेत्र के हैं। इनमें से 385 क्रिटिकल मतदान केन्द्र हैं। मतदान के लिये 3700 ईव्हीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) का इस्तेमाल होगा। ईव्हीएम पर प्रत्याशी के फोटो भी लगेंगे। शहडोल लोकसभा सीट के लिये 8 विधानसभा क्षेत्र में मतदान होगा, जिसमें 3 अनूपपुर, 2-2 शहडोल एवं उमरिया तथा कटनी जिले का एक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र शामिल है। शहडोल लोकसभा उप-चुनाव के लिये 17 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 9 निर्दलीय उम्मीदवार भी हैं। नेपानगर विधानसभा उप-चुनाव के लिये 4 उम्मीदवार के भाग्य का फैसला होगा। निर्वाचन क्षेत्र में 2 लाख 30 हजार 420 मतदाता हैं। इनमें पुरुष एक लाख 18 हजार 659, महिला एक लाख 11 हजार 744 एवं 17 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। युवा 18-19 आयु वर्ग के 3046 मतदाता हैं। क्षेत्र में 296 मतदान केन्द्र में से 29 शहरी तथा 267 ग्रामीण क्षेत्र में हैं। क्रिटिकल श्रेणी के 38 मतदान केन्द हैं। मतदान के लिये 386 ईव्हीएम उपलब्ध करवायी गयी हैं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

शहडोल और नेपानगर उप-चुनाव

मध्यप्रदेश में शहडोल लोकसभा और नेपानगर विधानसभा उप-चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक निर्वाचन सम्पन्न करवाने के लिये दोनों क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति की नियमित समीक्षा की जा रही है। विगत 17 अक्टूबर को उप-चुनाव की घोषणा के साथ अब तक 3771 लायसेंसी शस्त्र जमा करवाये जा चुके हैं तथा 5 विस्फोटक सामग्री जप्त हुई है। निर्वाचन क्षेत्रों से अब तक 54 अवैध हथियार की बरामदगी की गई है। सीआरपीसी की विभिन्न धारा में अब 8866 व्यक्ति पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई तथा 4700 को बाउंड ओवर किया गया। बाउंड ओवर का उल्लंघन करने पर 6 व्यक्ति के विरूद्ध कार्रवाई की गई है। इसी प्रकार 3003 गैर-जमानती वारंट में से 974 की तामीली करवाई जा चुकी है। संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रशासन, पुलिस और आबकारी विभाग के 51 नाका संचालित किये जा रहे हैं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

rajypal solanki

राज्यपाल सोलंकी द्वारा कालिदास समारोह का समापन  हरियाणा के राज्यपाल श्री कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा है कि कालिदास पूरे देश का गौरव हैं। उज्जैन नगरी से पूरे विश्व को संस्कृति का सन्देश मिलता है। उज्जैन की महिमा का वर्णन नहीं किया जा सकता। यह पवित्र नगरी तो है ही, लेकिन देश-विदेश की संस्कृति की परिचायक भी है। राज्यपाल श्री सोलंकी  उज्जैन में कालिदास समारोह के समापन अवसर पर बोल रहे थे। राज्यपाल श्री सोलंकी ने कहा कि संस्कृति के दर्शन करना हो, तो उज्जैन आकर रहें। कालिदास ने महाकाव्य रघुवंशम् लिखा। यह आज भी सटीक है। राज्य और प्रजा के सम्बन्ध कैसे होते हैं, इसके बारे में लिखते हुए महाकवि कालिदास कहते हैं कि आदर्श राजा के लिये प्रजा सन्तान जैसी होती है, वह उसका पूरा ध्यान रखता है। किसी राजा के राज्य में यदि प्रजा दु:खी होती है तो वह राजा दण्ड का भागी होता है। आज हम जिस गुड गवर्नेंस की बात कहते हैं, उसका विषद चित्रण कालिदास ने अपने महाकाव्य में किया है। राज्यपाल ने कहा कि महाकवि कालिदास को प्रासंगिक बनाने के लिये और उनके विचारों का क्रियान्वयन करने के लिये कालिदास समारोह का आयोजन कर निश्चित रूप से प्रशंसा का कार्य किया जा रहा है। संस्कृत विद्वान श्री कमलेशदत्त त्रिपाठी ने कहा कि महाकवि कालिदास राष्ट्रकवि थे तथा कालिदास समारोह राष्ट्रीय पर्व है। समारोह के राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्वरूप को पुन: स्थापित किया जाना चाहिये। कालिदास के साहित्य में सांस्कृतिक एकता, विश्व बंधुत्व तथा विश्व एकात्मता का सन्देश मिलता है। कालिदास समारोह के माध्यम से इसे समूचे विश्व में पहुँचाया जाना चाहिये। स्वागत भाषण प्रभारी कुलपति श्री एच.पी.सिंह ने दिया। कार्यक्रम में विधायक डॉ.मोहन यादव,  बहादुरसिंह चौहान,  अनिल फिरोजिया और कालिदास संस्कृत अकादमी के निदेशक  पी.के.झा उपस्थित थे। पुरस्कार वितरण समापन समारोह में हरियाणा के राज्यपाल श्री कप्तानसिंह सोलंकी ने चित्रकला एवं मूर्तिकला प्रतियोगिता के विजेताओं को 51-51 हजार रूपये के चेक एवं प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया। सम्मान पाने वालों में चित्रकला में अहमदाबाद के श्री प्रशांत एम.पटेल, आष्टा की श्रीमती अलका पाठक, उज्जैन के श्री जगदीश नागर श्रीमती प्रतिभा सिंह शामिल हैं। मूर्तिकला में श्री नीतेश विश्वकर्मा को पुरस्कृत किया गया। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अन्तर्महाविद्यालयीन वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिता तथा स्कूली विद्यार्थियों की प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया। आभार संस्कृति आयुक्त  राजेश मिश्रा ने माना। हरियाणा के राज्यपाल ने किये महाकाल के दर्शन हरियाणा के राज्यपाल  कप्तानसिंह सोलंकी ने अखिल भारतीय कालिदास समारोह के समापन कार्यक्रम के बाद श्री महाकालेश्वर मन्दिर में सदाशिव भगवान महाकाल के दर्शन किये। उन्होंने भगवान महाकाल से देश के विकास एवं देशवासियों की सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर विधायक डॉ.मोहन यादव, श्री रूप पमनानी, पूर्व महापौर श्री मदनलाल ललावत, श्रीपाद जोशी तथा प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। दर्शन के बाद नन्दी सभा मण्डप में राज्यपाल श्री सोलंकी को श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति के प्रशासक श्री रजनीश कसेरा ने भगवान महाकाल का चित्र, प्रसाद, शाल भेंटकर सम्मानित किया।      

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

dastak abhiyan

    भोपाल में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. वीणा सिन्हा एवं बाल विकास अधिकारी ने आज वल्लभ नगर बस्ती क्षेत्र की आँगनवाड़ी से भोपाल जिले में दस्तक अभियान की शुरूआत की। डॉ. सिन्हा ने आँगनवाड़ी में समझाइश दी कि संभावित निमोनिया से ग्रस्त बच्चे में खाँसी, बुखार, साँस लेने में तकलीफ होना, तेज श्वांस चलना, पसलियों का धंसना, नथुनों का फूलना, श्वांस लेने में घरघराहट होना आदि लक्षण होने पर नि:शुल्क परिवहन द्वारा बच्चे को पास के स्वास्थ्य केन्द्र में रेफर किया जायेगा। इसी प्रकार दस्त रोग से बचाव के लिये ओआरएस घोल बनाने की प्रक्रिया, उपयोग की विधि, रोग के दौरान जिंक गोली का सेवन, स्तनपान संबंधी समाज में व्याप्त भ्राँतियों एवं कुरीतियों को दूर करने के लिये भी समझाइश दी गई। भोपाल जिले में अभियान के दौरान विशेष रूप से कटे होंठ-तालू, दिल की बीमारियों, क्लब फुट के बच्चों की पहचान भी की जायेगी।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

bank amit syahi

  राज्य निर्वाचन आयुक्त  आर. परशुराम ने जानकारी दी है कि विभिन्न व्यावसायिक बैंकों द्वारा माँग के अनुसार अमिट स्याही उपलब्ध करवायी गयी है। श्री परशुराम ने जिला अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, बुरहानपुर एवं कटनी को छोड़कर शेष सभी जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को बैंकों को माँग अनुसार अमिट स्याही उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये हैं। अमिट स्याही का मूल्य 120 रूपये प्रति बाटल है।      

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

lokmanthan

त्रिदिवसीय लोक-मंथन में 'राष्ट्र सर्वोपरि' के भाव पर देश-काल-स्थिति के संदर्भ में विमर्श में देश-विदेश के विद्वानों, विचारकों और कर्मशीलों की सहभागिता रही। समाज जीवन पर औपनिवेशिकता के कुप्रभाव का गहरा विश्लेषण हुआ। सामूहिक मंथन से निकले नवनीत के आधार पर समस्त लोकहित के लिये राष्ट्र के उन्नयन के लिए हम सब समर्पित, विमर्श का निष्कर्ष रहा। मंथन में यह तथ्य रेखांकित हुआ कि अनेक ज्ञात-अज्ञात कर्मशील औपनिवेशक मानसिकता से स्वयं बाहर आकर औरों को भी इस राष्ट्र और समाज की मूल अस्मिता और स्वभाव का सही अहसास जगाने में दशकों से सक्रिय हैं। ऐसे सराहनीय एवं सम्मानीय लोक प्रयासों के कारण भारत की आत्मा पुनर्जागृत हो रही है। इस राष्ट्रीय पुनर्जागरण की बेला में समाज की अन्यान्य अस्मिताओं का कुछ तत्वों द्वारा अपनी स्वार्थ साधना के लिए दुरूपयोग किया जा रहा है। मंथन में यह उभरकर सामने आया कि इस चुनौती को स्वीकार कर एक राष्ट्र-एक जन का मंत्र जगाते हुए, व्यापक राष्ट्रीय अस्मिता को सुदृढ़ करना एक राष्ट्रीय कर्त्तव्य है। लोक-मंथन विमर्श का यह सुविचारित मत रहा कि समाज जीवन में विभिन्न समानांतर अस्मिताओं का एक महत्वपूर्ण स्थान है। इन सभी अस्मिताओं का समुचित विकास होकर, वे राष्ट्र के समग्र उन्नयन में अपनी महती भूमिका का निर्वहन करें, यह भी अनिवार्य है। अपनी मूल व्यापक राष्ट्रीय पहचान की ओर बढ़ते हुए कला, साहित्य, नाटक, फिल्म, शोध तथा मीडिया के माध्यम से अपनी अभिव्यक्ति को देशज परंपराओं से जोड़ने के भी सराहनीय प्रयास हो रहे हैं। इन प्रयासों का स्वागत करते हुए उन्हें अधिक सशक्त और सर्वस्पर्शी बनाने की आवश्यकता ध्यान में आयी। लोक-मंथन का लोकामृत भारत के सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक-हर क्षेत्र की नीति और कार्य का उद्देश्य जन-जीवन में राष्ट्रत्व का उन्नयन करना। भारत की एकात्मता सदैव रूपों में अभिव्यक्त होती है। यही हमारी राष्ट्रीय पुनर्निर्माण की आधारशिला है। औपनिवेशिकवाद पर आधारित मानसिकता को राष्ट्रीय विचारों से प्रतिस्थापित करने के लिए विभिन्न स्तरों, रूपों एवं आयामों में 'राष्ट्र सर्वोपरि' आधारित विमर्श आयोजित करना। सामाजिक व्यवस्थाओं, आर्थिक रचनाओं एवं लोकतंत्र के साधनों के देशज विकल्पों का निरंतर अन्वेषण एवं प्रतिपादन। विश्वविद्यालयों में शिक्षा एवं शोध में औपनिवेशवाद के कारण हो रही हानि का आकलन एवं औपनिवेशिक मानसिकता से मुक्ति की प्रक्रिया और उपायों का सम्मिलित किया जाना। उपनिवेशवाद की प्रवृत्तियों के विपरीत देशज विचार को स्थापित करने वाले साहित्य, कला, रचनाओं, फिल्मों, टेलीविजन कार्यक्रमों एवं सोशल मीडिया पर प्रचलित संवाद इत्यादि को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करना। एकात्मता के विभिन्न स्वरूपों को दर्शाती एवं अस्मिताओं को स्थापित करती लोक- परम्पराओं एवं लोक-कलाओं का केवल संरक्षण ही नहीं, अपितु उनके विकास के लिए सुनियोजित वातावरण बनाना। समाज की विविध अस्मिताओं में अंतर्निहित राष्ट्रीय एकात्मता को सुदृढ़ करने के लोक प्रयासों का नियोजन। तीन दिवसीय लोक-मंथन ने पाया कि नित्य नूतन-चिर पुरातन भारतीय संस्कृति की आत्मा है। काल सुसंगत जीवन विकास क्रम की पोषक भारत की सांस्कृतिक परम्परा सदैव आधुनिकता, खुलेपन, नव-नवीन, ज्ञान-विज्ञान तथा नवोन्मेषशालिनी प्रतिभा का स्वागत ही नहीं, समावेश करती रही है। इस गौरवपूर्ण धरोहर को देश-काल-स्थिति के अनुरूप अपने वैयक्तिक, सामाजिक एवं व्यावसायिक जीवन में समृद्ध करते रहने को 'राष्ट्र सर्वोपरि' विचारक और कर्मशील अपना पवित्र कर्त्तव्य मानते हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

सोनल मानसिंह

लोक-मंथन के वैचारिक सत्रों की श्रंखला में आज ''राष्ट्र निर्माण में कला, संस्कृति और इतिहास की भूमिका'' विषयक सामूहिक सत्र में व्याख्यान देते हुए पद्मविभूषण डॉ. (सुश्री) सोनल मानसिंह ने कहा कि प्रेम और आनंद जीवन के दो पहिए हैं। इनसे समाज और देश का निर्माण होता है। सुश्री मानसिंह ने कहा कि भारत के ऋषि-मुनि तथा गुरुओं ने जो दृष्टांत हमें दिए उनमें उन्होंने कभी यह नहीं कहा कि यह उनकी उक्ति है बल्कि उन्होंने हमेशा अपने दृष्टांत में कोट किया कि ऐसा उन्होंने सुना है। समाज की रीतियों, परंपराओं को ऋषियों ने आगे बढ़ाया है। वर्तमान दौर में हम सामाजिक कुरीति के रूप में स्त्री और पुरूष में बढ़ते हुए भेद को पाते हैं। इस भेदभाव के कारण कला, संस्कृति सहित अन्य क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिला विदुषियों को वह स्थान नहीं मिल पा रहा है जिसकी वह हकदार हैं। उन्होंने कहा कि हमें स्त्री-पुरूष के बीच के भेद को खत्म करना होगा। तभी हम समानता की बात कह सकेंगें। डॉ. सोनल मानसिंह ने नृत्य और संगीत को जीवन का आधार बताते हुए कहा कि नृत्य ही वो सर्वश्रेष्ठ योग है, जो जीवन में प्रवाह उत्पन्न करता है। उन्होंने भगवान श्री कृष्ण के दशावतार का प्रसंग भी सुनाया। उनका कहना था कि कला,संस्कृति को सुदृढ़ करने का मार्ग सत्यम्-शिवम्-सुन्दरम् से होकर गुजरता है। जिसमें समानता, सौन्दर्य-बोध एवं कला- संस्कृति की झलक दिखती है। उन्होंने मीडिया जगत में संचालित टीवी चैनलों, समाचार-पत्रों में धर्म, कला, संस्कृति से ओत-प्रोत संस्कार देने वाले समाचारों की कमी पर चिंता जताई तथा कहा कि यदि भारत के सवा सौ करोड़ नागरिकों में से एक करोड़ नागरिक भी धर्म, कला, संस्कृति को अपनाते हैं तो समाज में आमूल-चूल परिवर्तन संभावी है। प्रसिद्व नृत्यांगना सुश्री सोनल मानसिंह ने मंदिरों में भारतीय वेशभूषा के साथ प्रवेश करने की आवश्यकता प्रतिपादित करते हुए कहा कि अन्य समुदाय के लोग अपने मस्जिद और गुरुद्वारों में वेशभूषा का विशेष ध्यान रखते हैं जबकि हिन्दू समुदाय मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए जाते वक्त इस ओर उदास रहते हैं। इसे हमें ठीक करना होगा। चर्चा में भाग लेते हुए मध्यप्रदेश आदिवासी लोककला परिषद के पूर्व निदेशक डॉ. कपिल तिवारी ने मानव-जीवन में संस्कार, अनुशासन, आध्यात्मिकता और ज्ञान को महत्वपूर्ण तत्व बताया। उन्होंने कहा कि भारत की ज्ञान परंपरा का क्षेत्र सनातन और विस्तृत है। ज्ञान जीवन दृष्टि है और इसी से मनुष्य की जीवन रचना होती है। ज्ञान कभी प्राचीन नहीं हो सकता, वह सनातन है। उन्होंने कहा कि कला का अर्थ मानव सृजना से पूरे जीवन को सुन्दर कैसे बनाया जाए, यह सीखना है। आदमी ने अपनी काया को सजाने के लिए जिस तरह अलग-अलग तरीके अपनाए और भूख को मिटाने के लिए रोटी का प्रबंध किया। उसी तरह हमें राष्ट्र के निर्माण के लिए कला, संस्कृति और जीवन मूल्यों का बोध करना होगा। उन्होंने समय की कमी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज हर आदमी कहता है कि उसके पास समय नहीं है। उसने समय को खो दिया है, जबकि समय पूर्ववत् है। हम भगवान के मंदिर भी मनोकामना के लिए जाते हैं। यदि मनोकामना न हो तो शायद मंदिर भी खाली रहे। हम उधारी के सपने देखते हैं, जबकि हमारी परंपरा अपनी आँखों से सपने देखती हैं। उन्होंने कहा कि यदि बाहरी लोगों को देखोगे तो भारतीय परंपरा पराई हो जाएगी। उन्होंने ज्ञान, इतिहास, कला-संस्कृति एवं धर्म से युक्त समाज की स्थापना पर बल दिया। कुमार गंधर्व की बेटी एवं प्रसिद्ध कला विदुषी सुश्री कलापिनी कोमकली ने कहा कि उनका पूरा जीवन कला और संस्कृति में रचा-बसा है। बचपन से ही उन्हें यही शिक्षा मिली है। उनका मानना है कला-संस्कृति के बिना भारत देश की कल्पना ही नहीं की जा सकती। विश्व में हम जहाँ-जहाँ जाते हैं वहाँ संस्कृति और कला की ही बात होती है। हमारे देश की संस्कृति सौभाग्यशाली और गौरवशाली है, जिस पर हमें गर्व है। उन्होंने कहा कि व्यक्तित्व विकास और देश का विकास एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। लोक संगीत और लोक नाट्य को जहाँ से उर्जा प्राप्त होती है वह आध्यात्म का ही क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के निर्माण से ही राष्ट्र का निर्माण होता है। इसलिए हमें शिक्षा और संस्कार के माध्यम से व्यक्तियों का निर्माण करना होगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

malkhan singh

नोटबंदी ने बड़ों बड़ों को लाइन में लगा दिया। 1980 क्र दशक में चम्बल के बीहड़ों को अपनी गोलियों से गरजाने वाले आत्मसमर्पित डकैत मलखान सिंह भी ग्वालियर के महाराज बाड़ा ब्रांच में अपने खर्चे के लिए नोट बदलवाने आये और लोगों से जमकर बतियाये।  1983 तक डाकू  मलखान सिंह पर 185 हत्या 1112 डकैती के केस दर्ज थे। 1983 में भिंड मध्यप्रदेश में आत्म समर्पण के बाद सामान्य जीवन जी रहे हैं समर्पण से पूर्व भरतपुर संभाग में भी इसके आतंक का खौफ होता था। आज रुपए बदलवाने हेतु ग्वालियर की SBI बैंक में लाईन में खड़े हो कर अपनी बारी का इंतजार किया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

vidisha danga

  बजरंग दल के नेता दीपक कुशवाहा की हत्या के बाद विदिशा में लगा कर्फ्यू दोपहर तक जारी था। भोपाल संभागायुक्त, आईजी विदिशा कलेक्टर, एसपी स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। इसके बाद कर्फ्यू में ढील दी जा सकती है। उधर पुलिस ने उपद्रवियों पर 9 अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। घटना के बाद से शहर के चप्पे-चप्पे में पुलिस बल तैनात है। सभी समुदाए के लोगों ने शहरवासियों से शांति की अपील की है। पुलिस मुख्यालय भी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। डीजीपी ऋषि कुमार शुक्ला ने कहा आईजी   भोपाल अभी विदिशा में ही है। स्थिति नियंत्रण में है। किसी को कानून अपने हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। ऋषि कुमार शुक्ला, डीजीपी कमिश्नर अजातशत्रु श्रीवास्तव ने कहा शहर में शांति है। पुलिस पूरे शहर में लगा हुआ है। समीक्षा कर कर्फ्यू में ढील देने का तय किया जाएगा।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

up chunav

नोटबंदी ने शहडोल और नेपानगर उपचुनाव का रंग फीका कर दिया है। चुनावों में भाजपा और कांग्रेस फंड की परेशानी से गुजर रहे हैं। 500 और 1000 के नोट गैरकानूनी होने से राजनीतिक दल न तो कार्यकर्ताओं को छोटे खर्च के लिए पैसा दे पा रहे हैं और न ही फ्लैक्स और होडिंग्स पर राशि खर्च कर पा रहे हैं। नोटबंदी ने राजनीतिक दलों को चुनाव खर्च के हिसाब-किताब में उलझा कर रख दिया है। छोटे शहरों और कस्बों में राजनीतिक दलों से कोई बड़े नोट नहीं ले रहा है, जबकि पार्टी मुख्यालयों से जो पैसा चुनाव खर्च के लिए आया है वह पांच सौ और एक हजार की शक्ल में आया है। इस फंड से अब तक आधा से अधिक खर्च हो चुका है पर शेष बचे फंड को सौ-सौ के नोट में बदलकर खर्च करने में इन राजनीतिक दलों को पसीना आ रहा है। चुनाव प्रबंधन में लगे भाजपा के एक नेता ने स्वीकार किया कि नोटों पर लगे प्रतिबंध से चुनाव प्रचार में दिक्कत आ रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत पैट्रोल और डीजल के लिए कार्यकर्ताओं को रोज देने वाले पैसों से हो हरी है। शहडोल में आठ विधानसभा क्षेत्रों में लाखों रुपए इसी मद में खर्च हो रहा है। वहीं वाहनों के किराए को लेकर भी परेशानी है।   यहां किराए पर लाए जाने वाले आदिवासियों के नृत्य दल लगभग गायब से हो गए हैं। इसके अलावा बैंड-बाजों और ढोल की थाप पर निकलने वाली रैलियों पर भी असर पड़ा है। अब चुनावों में सिर्फ माइक ही नजर आ रहा है। शहडोल उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने खर्च की सीमा सत्तर लाख रुपए तय की है। इसके अलावा नेपानगर विधानसभा चुनाव में चुनावी खर्च की सीमा 28 लाख तय है। आदिवासी बाहुल्य शहडोल लोकसभा क्षेत्र और नेपानगर विधानसभा में अंतिम समय पर वोटरों को  लुभाने के लिए जमकर शराब परोसी जाती है। लेकिन इस पैसे का टोटा पड़ने से राजनीतिक परेशान हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

narmada

जबलपुर में  परम पुनीत कार्तिक मास की पूर्णिमा पर आज नर्मदा में डुबकी लगाने वाले भक्तों के पाप नष्ट हो जाएंगे। ऐसी मान्यता के साथ आज सुबह से नर्मदा तटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। शास्त्रों, वेद एवं पुराणों के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा में पवित्र स्नान करने से सौ जन्मों के पाप समाप्त हो जाते हैं और जीव को सभी तीर्थ में स्नान का पुण्य फल प्राप्त होता है। कार्तिक के पूरे महीने व्रत स्नान नहीं कर पाने वाले  केवल आज कार्तिक पूर्णिमा में पवित्र स्नान करने से मोक्ष का गामी हो जाता है। इसीलिए आज कार्तिक पूर्णिमा पर ग्वारीघाट, तिलवाराघाट, भेड़ाघाट, लम्हेटाघाट, सरस्वती घाट सहित शहर से लगे तमाम नर्मदा तटों पर भक्तों का मेला लगा है। लोग बड़ी संख्या में नर्मदा स्नान कर दान-पुण्य कर रहे हैं। सुबह से शुरु हुआ स्नान दान का क्रम रात तक चलेगा। आचार्य पं.वीरेन्द्र दुबे ने बताया कि कार्तिक माह अत्यधिक पवित्र माना जाता है। इस माह में की गई पूजा तथा व्रत से ही सभी तीर्थ यात्राओं के बराबर शुभ फलों की प्राप्ति हो जाती है। कार्तिक माह के महत्व के बारे में स्कन्द पुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण आदि प्राचीन ग्रंथों में उल्लेख मिलता है। कार्तिक माह में किए स्नान का फल, एक सहस्र बार किए गंगा स्नान के समान, सौ बार माघ स्नान के समान है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

lokmanthan

राष्ट्रीय विमर्श  लोकमंथन में मिलिंद काम्बले  राष्ट्रीय विमर्श 'लोक-मंथन' के दूसरे दिन दलित इंडियन चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के प्रमुख  मिलिंद कांबले ने 'राष्ट्रीय अस्मिता और अन्य पहचानों का समायोजन' विषय पर नैमिषारण्य सभागृह में हुए विमर्श में कहा कि दलित अब मांगने वाला नहीं देने वाला बन रहा है। हमारे संगठन का ध्येय सवा लाख नए उद्यमी खड़े करने का है। इसके लिए हमें समूचे समाज का सहयोग चाहिए। श्री कांबले ने कहा कि डा. बाबा साहेब आंबेडकर ने विषमता के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी। भारत ही नहीं पूरी दुनिया में इस तरह के संघर्ष हुए हैं। साउथ अफ्रीका और अमरीका में हुए संघर्षों ने अश्वेतों को नया रास्ता दिखाया। मार्टिन लूथर किंग, नेलसन मंडेला जैसे नायक हमें रास्ता दिखाते हैं। श्री कांबले के अनुसार हर समुदाय की अपनी विशेषताएँ और सपने होते हैं। भारत के संदर्भ में हमने खुद को साबित किया है। भारत के विकास में दलित और आदिवासी समुदाय ने बहुत योगदान दिया है। श्री कांबले का कहना था कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने दलितों की समस्याओं को सही संदर्भ में पहचाना है और वे उनके आर्थिक उन्नयन के लिए नई-नई योजनाओं के क्रियान्वयन पर ध्यान दे रहे हैं। देश में आज लगभग 19 करोड़ दलित और आदिवासी नौजवान हैं, जो 18 से 35 वर्ष की आयु के हैं। इस युवा पीढ़ी के सपने और आकांक्षाएँ बहुत अलग हैं। उन्होंने कहा कि दलित समाज के बौद्धिक इसे नहीं समझ पा रहे हैं, जबकि युवाओं को पता है समन्वय से ही विकास संभव है। श्री कांबले ने बाबा साहेब आंबेडकर को एक आर्थिक विचारक बताते हुए कहा कि उन्होंने हमें आर्थिक सशक्तीकरण का रास्ता दिखाया। बाबा साहेब का कहना था कि हर दस साल में करेंसी बदल दी जाए। मोदीजी ने उनके विचारों का आदर करते हुए 500 और 1000 के नोट बदलने का फैसला लिया है। उनका कहना था कि उनका संगठन एक सेल्फ रिस्पेक्ट मूवमेंट है, जो दलितों और आदिवासी समाज से नायक तलाश रहा है। बाबा साहेब ने समाज में आरक्षण से अपना स्थान नहीं बनाया बल्कि उन्होंने अपने समाज के लिए आरक्षण की व्यवस्था की। हम उनकी प्रेरणा से अब नौकरी मांगने वाले नहीं बल्कि देने वाले बन रहे हैं। सत्र के अध्यक्ष विचारक और राजनीति विज्ञानी प्रो. अशोक मोडक ने कहा कि इस विमर्श सत्र में तारेक फतेह का भाषण सुनकर उन्हें पूर्व राष्ट्रपति डा. कलाम की याद आ गयी। डा. कलाम कहते थे मैं रामेश्वरम् का हूँ और मेरा पूरा परिवार राम को अपना पूर्वज मानता है। उन्होंने कहा कि एक तरफ ऐसे विचारक हैं जिन्हें भारत की परंपरा पर गर्व है तो दूसरी ओर ऐसे विचारक भी हैं जो देश तोड़कों को नायक के रूप में स्थापित कर रहे हैं। डा. मोडक ने कहा हमें किसी विचार और पंथ को स्वीकार करने में संकट नहीं है। हमारी संस्कृति ही समावेशी है। हम किसी पर कोई शर्त नहीं थोपते। हम सिर्फ यही चाहते हैं कि यहाँ पर रहने वाला हर नागरिक कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक इस देश की माटी के प्रति प्रतिबद्ध रहे। भारतीयता पर श्रद्धा ही एकात्मता का निर्माण करेगी। उन्होंने कहा कि भारत को नेतृत्व की भूमिका में लाने की शर्त है कि हम हमारी संस्कृति और सभ्यता का सम्मान करें। श्री तारेक फतेह ने कहा कि पहला सवाल यह कि हम कौन है। हम में से हर एक की आँख, अंगूठा निशान अलग-अलग है। यही दुनिया में वजूद की कीमत है। इसके इर्द-गिर्द ही समाज बनता है। ये दरिया, ये पहाड़, ये जमीन और उसमें रहने वाली हमारी सभ्यता हमने नहीं बनाई, हमें विरासत में मिली है। श्री फतेह ने कहा कि हमें हमारे दोस्त और दुश्मन की पहचान होना चाहिए। जब तक आप इसे नहीं समझोगे पठानकोट होते रहेंगे। अपनी कमजोरियों को भी जानिए। स्वीडन हो या कनाडा या अन्य पश्चिमी देश वहाँ गरीब-अमीर का भेद नहीं होता। आप ड्रायवर के साथ बैठकर तो देखिए। आप मर्सिडीज़ में पीछे घटिया सीट पर फक्र के साथ बैठते हैं और वह शहंशाह की तरह आगे बैठकर गाड़ी चलाता है। आप उसके साथ नहीं बैठते। इस कमजोरी को दूर करना पहले जरूरी है। जब जर्मनी में रहने वाला जर्मन, रूस में रहने वाला रसियन, चीन में रहने वाला चीनी, जपान में रहने वाला जापानी तो हिन्दुस्थान में रहने वाला हिन्दू नहीं तो क्या? यह हिन्दुस्थान ही है जिसने ईरान से आए पारसी, फारस से आए दाउदी बोहरा, फिलिस्तीन से आये यहूदी, सबको अपने में समेटा। आप समझ लें कि जब तक पाकिस्तान मौजूद है अमन नसीब नहीं होगा। बलूचों की मदद के लिए खड़े हुए हैं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी। बगैर दुश्मनी किए यह साफ समझ लें कि अपनी पहचान पर हमला करने वाले की इज्जत नहीं करना।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

bijali

मध्यप्रदेश की पूर्व, मध्य एवं पश्चिम क्षेत्र विद्युत कंपनी में बकाया राशि समाधान योजना में अब तक एक लाख 46 हजार 680 उपभोक्ता ने लाभ लिया है। इन उपभोक्ताओं में एक लाख 18 हजार 128 गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वाले (बीपीएल) एवं 3213 शहरी क्षेत्र में अधिसूचित झुग्गी-झोपड़ी बस्तियों में निवास करने वाले निम्न-दाब घरेलू उपभोक्ता शामिल हैं। दूसरी श्रेणी में शामिल अन्य सामान्य निम्न-दाब घरेलू उपभोक्ताओं की संख्या 25 हजार 339 है। योजना में शामिल उपभोक्ताओं से अब तक कुल 45 करोड़ 66 लाख 28 हजार रूपए की राशि प्राप्त हुई है। उपभोक्ताओं को 28 करोड़ 18 लाख 22 हजार हजार रूपए की छूट प्रदान की गई। साथ ही 9 करोड़ 25 लाख 75 हजार रूपए की सरचार्ज राशि भी माफ की गई। योजना 30 नवंबर 2016 तक लागू रहेगी। पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के जबलपुर, सागर और रीवा क्षेत्र में अभी तक 82 हजार 136 उपभोक्ता द्वारा योजना का लाभ लिया गया है। मध्य क्षेत्र कंपनी के भोपाल एवं ग्वालियर क्षेत्र में योजना का 16 हजार 537 उपभोक्ता द्वारा लाभ लिया गया है। पश्चिम क्षेत्र कंपनी के इंदौर एवं उज्जैन क्षेत्र में योजना का 48 हजार 007 उपभोक्ताओं ने लाभ लिया है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

lokmanthan

सनातन धर्म ही राष्ट्रीय अस्मिता है : ओमप्रकाश कोहली भोपाल में राज्यपाल  ओमप्रकाश कोहली ने कहा है कि सनातन धर्म ही राष्ट्रीय अस्मिता है। यह सार्वभौमिक और शाश्वत होती है। इसे आधुनिक संदर्भों में परिभाषित और अभिव्यक्त करना होगा। वे आज यहाँ 'राष्ट्र सर्वोपरि' विचारकों और कर्मशीलों के तीन दिवसीय ‘लोक मंथन’ कार्यक्रम के शुभारंभ सत्र को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम संस्कृति विभाग, भारत भवन और प्रज्ञा प्रवाह द्वारा आयोजित किया गया। श्री कोहली ने कहा कि उपनिवेशवादी मानसिकता आज बाजार, उत्पादों, जीवन-शैली और भूमंडलीकरण के रूप में उपस्थित है। इससे निपटने के लिये स्वदेशी आंदोलन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यदि राष्ट्रीय अस्मिता मजबूत है, तो औपनिवेशवादी मानसिकता का कोई भी प्रकार या स्वरूप नुकसान नहीं पहुँचा सकता। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अस्मिता और सनातन धर्म शाश्वत होने के बावजूद धूमिल पड़ सकते हैं। इसे समय-समय पर साफ करने की जरूरत है। श्री कोहली ने कहा कि भारत में मुगलों के आक्रमण के बाद भी भारत के लोक ने राष्ट्रीय अस्मिता को बिखरने नहीं दिया लेकिन अंग्रेजी शासन ने इस पर गहरा आधात किया। भक्ति आंदोलन ने भारत की सांस्कृतिक पहचान को बनाये रखा। उन्होंने कहा कि मुगल शासन के बावजूद हिज्री संवत स्वीकार नहीं किया। आज राष्ट्रीय अस्मिता के संरक्षण की जरूरत है। इसे जन-मानस के आचार-विचार में अभिव्यक्त होना चाहिये। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह-सरकार्यवाह श्री सुरेश सोनी ने अपने बीज वक्तव्य 'राष्ट्र की लोकाभिव्यक्ति'' में कहा कि भारत की अस्मिता को दैनंदिन कार्यों और हर विषय में अभिव्यक्त होना चाहिये। उन्होंने कहा कि एक से अनेक होने और फिर अनेक से एक बने रहने की मूल भावना और दर्शन भारतीय जीवन में अभिव्यक्त हुआ है। इसी से औपनिवेशिक दुष्परिणाम से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने राष्ट्र और नेशन के अंतर को समझाते हुए बताया कि भारत ने एक राष्ट्र के रूप में दूसरों को ज्ञान और कौशल देकर समृद्ध किया। आज भारतीय अस्मिता के माध्यम से बदलाव की प्रक्रिया का उपकरण अपनाने की जरूरत है। भारत एक है और अखंड है क्योंकि यहाँ की अस्मिताओं में समन्वय रहा है। जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी श्री अवधेशानंद गिरि ने कहा कि विज्ञान ने नींद छीन ली ओर मानसिक चेतना कुंद हुई है। शास्त्रों में कहा गया है कि मन की चिंता करो। भारतीय ऋषियों ने मन की चिंता की, पदार्थ की नहीं। पश्चिम के लिये विश्व एक बाजार है जबकि भारतीय दर्शन और धार्मिक परंपराओं में विश्व को परिवार माना गया है। उन्होंने कहा कि भोग की प्रवृत्तियाँ बढ़ रही हैं। भंडारण और संचय की प्रवृत्ति उचित नहीं है। उन्होंने आर्थिक क्षेत्र में लिये गये हाल के निर्णय के संदर्भ में कहा कि इससे संग्रह की प्रवृत्ति पर रोक लगेगी। यह निर्णय भारत में बड़ा परिवर्तन लाने वाला है। देश का बड़ा रूपांतरण होगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्र का नागरिक होने के नाते यह भी याद रखने की जरूरत है कि समाज का भी ऋण है, इसे चुकाना होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अधिकारों के प्रति जागरूकता आई है लेकिन कर्त्तव्यों के प्रति उदासीनता भी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि लोक-मानस को पवित्र रखने का संकल्प लेना होगा। अच्छा और बड़ा दिखने की प्रवृत्ति बढ़ रही है। अच्छा और बड़ा बनने पर ज्यादा ध्यान देना भी जरूरी है। मुख्यमंत्री  चौहान द्वारा बनाये गये आनंद मंत्रालय के संदर्भ में उन्होंने कहा कि पदार्थ से आनंद नहीं मिलता। जब तक प्रकृति, अपने मूल और निजता में नहीं लौटेंगे, खुशी नहीं मिलेगी। आत्मानुभूति ज्यादा जरूरी है। उन्होंने कहा कि लोक मंथन में शासक, प्रशासक और उपासक को एक मंच पर लाने के लिये श्री चौहान ने राजा हर्षवर्धन और विक्रमादित्य की परंपरा निभायी है। राज्यसभा सदस्य  विनय सहस्त्रबुद्धे ने ‘लोक मंथन’ की परिकल्पना और आयोजन की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि राष्ट्रवादी विचार पंरपराओं की श्रंखला में प्रदेश में छह बड़े आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारत महान राष्ट्र है। जब विकसित देशों में लोग पेड़ों की छाल से तन ढँकते थे तब भारत में रेशम और मलमल बनते थे। नालंदा और तक्षशिला जैसे विश्वविद्यालय थे। जब कई विकसित देशों का अस्तित्व नहीं था तब भारत में वेदों की रचना हो चुकी थी। यहाँ का ज्ञात इतिहास पाँच हजार सालों का है। उन्होंने कहा कि भारत की लोक विरासत अत्यंत विराट और समृद्ध है। इसी भूमि ने विश्व को कई उदात्त नैतिक सिद्धांत दिये हैं। उन्होंने कहा कि लोक मंथन के माध्यम से उपलब्ध हुए अमृत विचारों को राज्य सरकार द्वारा सघन रूप से प्रचारित-प्रसारित किया जायेगा। राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने इस अवसर पर चार किताबों का विमोचन किया। संस्कृति राज्य मंत्री श्री सुरेन्द्र पटवा ने अतिथियों को स्मृति-चिन्ह भेंट किये। प्रमुख सचिव संस्कृति श्री मनोज श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया। विधानसभा अध्यक्ष श्री सीताशरण शर्मा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी, प्रज्ञा प्रवाह के संयोजक श्री सदानंद सप्रे एवं बड़ी संख्या में विद्वान एवं शोधकर्ता उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

narottm mishra

  जनसंपर्क डॉ. मिश्रा ने किया सड़क निर्माण कार्य का भूमि-पूजन   जनसंपर्क, जल संसाधन तथा संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि आम जनता को अच्छी सड़कों की सुविधा मिलना उनका हक और सरकार की प्राथमिकता है। मंत्री डॉ. मिश्रा ने दतिया में ग्वालियर झांसी रोड से सोनागिर के लिए बनने वाली रुपये 22 लाख की लागत की सड़क का आज एक समारोह में भूमि-पूजन करते हुए यह बात कही। यह पौने तीन किलोमीटर लम्बी सड़क लोक निर्माण विभाग बनाएगा। अच्छी सड़क बन जाने से सोनागिर पर्यटन क्षेत्र और अन्य ग्रामों के लोगों को भी आवागमन की सुविधा होगी। मंत्री  नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र का विकास अच्छी सड़कों से ही संभव हुआ है। सोनागिर जैन समाज का बड़ा धार्मिक क्षेत्र है। यहाँ की सड़क अच्छी स्थिति में रहे, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में गाँवों में सड़कों का जाल बिछ चुका है। दतिया क्षेत्र में भी सड़क निर्माण काम पर विशेष ध्यान दिया गया है। जिन सड़कों की मरम्मत कर फिर से निर्माण की जरूरत होगी उन्हें भी गुणवत्ता के साथ बनाया जायेगा। सड़कों से आर्थिक सामाजिक विकास जनसंपर्क, जल संसाधन तथा संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया जिले में गोराघाट से पचोखरा तक बनने वाली सड़क का भूमि-पूजन किया। लगभग पौने दो किलोमीटर दूरी की इस सड़क के निर्माण पर 16 लाख रूपये की राशि व्यय होगी। जनसम्पर्क मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि गाँव-गाँव तक सड़कों का जाल बिछा देने से गाँवों का आर्थिक-सामाजिक विकास होगा। विशेष रूप से कृषि एवं व्यवसाय की प्रगति भी होगी।कार्यक्रम के दौरान श्री विपिन गोस्वामी ने दतिया में हुए विकास कार्यों का ब्यौरा दिया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

तामोट और बिलौआ में प्लास्टिक पार्क

प्लास्टिक पार्क में 187 करोड़ के अधोसंरचना कार्य   प्रदेश में भारत सरकार की प्लास्टिक पार्क योजना में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा रायसेन जिले के तामोट और ग्वालियर जिले के ग्राम बिलौआ में प्लास्टिक पार्क विकसित किये जा रहे हैं। इन प्लास्टिक पार्क के विकास पर 187 करोड़ रुपये के अधोसंरचना कार्य करवाये जा रहे हैं। रायसेन जिले के तामोट में 50 हेक्टेयर भूमि पर प्लास्टिक पार्क विकसित किया जा रहा है। यहाँ बिजली, सड़क, पानी समेत अन्य अधोसंरचना कार्य पर 105 करोड़ रुपये खर्च किये जा रहे हैं। रायसेन जिले का तामोट नेशनल हाइवे-12 ओबेदुल्लागंज से 8 किलोमीटर दूर है। यहाँ 14 किलोमीटर की वॉटर सप्लाई लाइन बिछाई जा रही है। पाइप लाइन के माध्यम से 1.8 एमएलडी पानी की सप्लाई की जा सकेगी। क्षेत्र में 132 के.व्ही. का सब-स्टेशन भी लगाया जा रहा है। स्ट्रीट लाइट व्यवस्था के लिये अंडरग्राउण्ड केबलिंग की जा रही है। प्लास्टिक पार्क में 0.14 एमएलडी क्षमता का 4.7 किलोमीटर का सीवेज सिस्टम तैयार किया जा रहा है। ग्वालियर जिले के बिलौआ में 33 हेक्टेयर भूमि पर 82 करोड़ के अधोसंरचना कार्य करवाये जा रहे हैं। प्लास्टिक पार्क बिलौआ नेशनल हाईवे क्रमांक-75 से 4 किलोमीटर दूर है। पार्क में 13 एकड़ भूमि में पर्यावरण की दृष्टि से पेड़-पौधे लगाये जायेंगे। क्षेत्र में 2.5 एमएलडी क्षमता का वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट भी लगाया जा रहा है। प्लास्टिक पार्क बिलौआ नेशनल केपिटल रीजन की परिधि में आता है। इन दोनो प्लास्टिक पार्क में संचार, बैंकिंग और अग्निशमन सेवा भी विकसित की जा रही है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

पी.वी.सिंधु

उत्कृष्ट खिलाड़ियों को शिखर खेल अलंकरण से किया सम्मानित  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में विभिन्न खेलों के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को प्रतिष्ठित “ शिखर खेल अलंकरण 2016 ’’ से सम्मानित किया। उन्होंने रियो ओलंपिक में भारत के लिये रजत पदक जीतने वाली बेडमिंटन खिलाड़ी सुश्री पी. वी. सिंधु को राज्य सरकार की ओर से 50 लाख रूपये की राशि भेंट कर सम्मानित  किया। सुश्री सिंधु की माताजी श्रीमती विजया और कोच श्री पुल्लेला गोपीचंद इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि रजत पदक जीतने पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सुश्री पी.वी. सिंधु को पुरस्कार स्वरूप 50 लाख रूपये की राशि भेंट करने की घोषणा की थी। श्री चौहान ने कहा कि सुश्री सिंधु देश का गौरव है। उन्होंने देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि साक्षी मलिक को भी सम्मानित किया जायेगा। प्रदेश के उन खिलाडियों को भी सम्मानित किया जायेगा जिन्होंने ओलंपिक में भाग लिया था। श्री चौहान ने अगले ओलंपिक में प्रदेश से ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी भेजने का संकल्प दोहराया। मुख्यमंत्री ने प्रख्यात हॉकी कोच श्री परमजीत सिंह को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया। साफ्ट टेनिस के प्रशिक्षक श्री सुदेश सांगते और त्वाईकांडो के प्रशिक्षक श्री वीरेंद्र पवार को विश्वामित्र सम्मान से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हर प्रकार से खिलाड़ियों को अच्छी सुविधाएँ देने में मदद करेगी। उन्होंने कहा कि रियो ओलिंपिक से स्पष्ट है कि भारत की बेटियाँ चमत्कार कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों में प्रतिभा, क्षमता और लगन है। उन्हें थोड़ी सी सुविधाएँ मिल जाये, तो वे चमत्‍कार कर सकते हैं। श्री चौहान ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी जीवन के लिए जरुरी है। राजनीति में भी खेल भावना होनी चाहिए। जो प्रतिबद्ध खिलाडी खेलों से गहरे जुड़े हैं उन्हें ही खेलों के प्रबंधन में रहना चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों का आव्हान किया कि वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का संकल्प लें। उन्होंने आशा व्यक्त की कि अगले ओलिंपिक में भारत उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगा और मध्यप्रदेश का विशेष योगदान होगा। मुख्यमंत्री  चौहान ने कयाकिंग खिलाडी सुश्री अंजलि वशिष्ठ, सॉफ्टबॉल खिलाडी सुश्री रिहा डेविड, कराते खिलाडी श्री अजय यादव, वुशू खिलाडी सुश्री अंकिता रायकवार और सॉफ्टबॉल खिलाडी सुश्री सविता को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र सौंपे।सुश्री पी. वी. सिंधु ने ओलम्पिक मैचों के दौरान समर्थन के लिए सभी का धन्यवाद दिया और आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कोच के मार्गदर्शन और समर्थन के बिना संभव नहीं था। खेल मंत्री  यशोधराराजे सिंधिया ने प्रदेश में खेलों की उपलब्धियों और प्रगति का श्रेय मुख्यमंत्री को देते हुए कहा कि खेलों का बजट सौ गुना बढ़ाये बिना यह संभव नहीं था। उन्होंने कहा कि 2006 में खेल विभाग छोटा विभाग था। इसका बजट मात्र 4 करोड़ रूपये था। आज सौ गुना बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि बजट और खेल सुविधाएँ बढ़ने से खेल अकादमियों के खिलाड़ियों में उत्साह और खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि कोच और अभिभावक का सहयोग ही सफलता की कुंजी है। संचालक खेल  उपेंद्र जैन ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि खेलों के क्षेत्र में मध्यप्रदेश निरंतर अग्रणी बनता जा रहा है। मध्यप्रदेश में खेलों को बढ़ाने की रणनीति का अन्य राज्यों द्वारा अध्ययन भी किया जा रहा है। इस अवसर पर माउन्ट एवरेस्ट पर विजय प्राप्त करने वाले पर्वतारोही श्री भगवान सिंह कुशवाह और श्री रत्नेश पांडे को एक-एक लाख रूपये की सम्मान राशि देकर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने एकलव्य पुरस्कार से सम्मानित श्री मोहिक गजधर (साफ्ट टेनिस), सुश्री चिंकी यादव (शूटिंग), सुश्री नेहा राजपूत (वूशू), श्री अतुल मिश्रा (क्याकिंग कैनोइंग), सुश्री एनी जैन (तैराकी), सुश्री अरूणिमा श्रीवास्तव (फेंसिंग), सुश्री परिधि जोशी (घुड़सवारी), श्री सत्यम शर्मा (कराते), श्री आनंद ठाकुर (सेलिंग), श्री मयंक पटेल (साइक्लिंग), श्री राहुल बाथम (क्रिकेट), सुश्री दिव्या ठेपे (हॉकी), सुश्री सोनाली बिष्ट (सॉफ्टबॉल), सुश्री सौम्या अग्रवाल (जम्परोप) एवं विक्रम पुरस्कार से सम्मानित सुश्री नमिता चंदेल (क्याकिंग-कैनोइंग), सुश्री पूर्वी सोनी वूशू, सुश्री शालिनी संकथ (शूटिंग), श्री ऋषभ मेहता (घुड़सवारी), सुश्री श्राव्या द्रोणादुला (ताइक्वांडो), श्री समीर वर्मा (बेडमिंटन), सुश्री नीति सिंह (कबड्डी), श्री अंकित चिन्तामन (खो-खो), श्री कमल कुशवाह (थ्रो बॉल), नि:शक्त श्री रवि कुमार सुरारिया (साइक्लिंग को शिखर खेल अलंकरण प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर मध्यप्रदेश में खेलों की उपलब्धियों और प्रगति को रेखांकित करने वाली किताब “ इन परस्यूट ऑफ एक्सीलेंस ’’ का विमोचन किया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

डॉलर सा लगा 2000 का नोट

   500 और 1000 रुपए के नोटों पर बैन के बाद गुरुवार से नए नोट मिलने शुरू हो गए। सभी को दो हजार के नए नोट को लेकर उत्सुकता था। जिस-जिस शख्स को नोट मिला, सबसे पहले उसने नोट का निहारा। 2000 रुपए का नोट जिसके भी हाथ में आया तो कइयों मुंह से यही निकला कि यह नोट तो डॉलर जैसा दिखता है। वहीं कुछ लोगों को यह लॉटरी टिकट जैसा लग रहा है। मध्‍यप्रदेश के इंदौर में बैंको में लोग सुबह से ही 500 व 1000 के नोट लेकर पहुंचे। इंदौर के मालव स्थित आईसीआईसीआई बैंक में तो सेकड़ो लोग बैंक के खुलने के पहले ही पहुंच गए थे। लेकिन यहां जब प्रबंधन ने जब लोगो को 500 व 1000 के नोट बदलने के लिये दिए तो उन्हें 50 व 100 के कटे फटे पुराने नोट दिए गए।विजय नगर क्षेत्र में रहने वाले तनवीर पटेल ने विरोध किया। इसके बाद बैंक प्रबंधन से लोगों ने 2000 के नए नोट देने की मांग की। विरोध बढ़ते देख तनवीर पटेल की बात मान ली गई। उसे 2 हजार के 2 नोट दिए गए। तनवीर ने अपनी इस खुशी को सोशल मीडिया में यह शेयर भी किया है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

राष्ट्रीय बाल रंग समारोह  भोपाल में

  राष्ट्रीय बाल रंग समारोह 19 से 21 दिसम्बर तक भोपाल के मानव संग्रहालय में होगा। समारोह में 25 राज्य के प्रतिभागी छात्र शामिल होंगे। बाल रंग समारोह में 19 दिसम्बर को सांस्कृतिक, योग, साहित्यिक, देशभक्ति कविता-पाठ और क्रॉफ्ट प्रतियोगिता होगी। समारोह के दूसरे दिन 20 दिसम्बर को राष्ट्रीय-स्तर की लोक-नृत्य प्रतियोगिताएँ होंगी। इन प्रतियोगिताओं में देशभर के विभिन्न राज्य की लोक-संस्कृति की प्रस्तुति होगी। अंतिम दिन विजेताओं को पुरस्कृत किया जायेगा। बाल रंग समारोह के दौरान 'पर्व और परम्पराएँ'' थीम पर प्रदर्शनी भी लगायी जायेगी। प्रदर्शनी में लघु भारत के दर्शन होंगे। राष्ट्रीय बाल रंग की तैयारियों के सिलसिले में आयोजन समिति की बैठक भी हुई।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

जन्मजात विकृति जानने लांच होगा विशेष एप चेतना

बच्चों में जन्मजात विकृति जानने लांच होगा विशेष एप चेतना बच्चों में जन्मजात विकृति, बीमारी और उनके विकासात्मक विलम्ब को चिन्हित करने के लिये 'चेतना' नाम का विशेष एप बनाया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के बाल सुरक्षा कार्यक्रम में बनने वाले इस एप में 4 डी-डिफेक्ट बर्थ, डिज़ीज़, डेफिशिएंसी और डेव्हलपमेंटल डिले की बच्चों में स्क्रीनिंग की जायेगी। चेतना का फुल फार्म है चाइल्ड हेल्थ, एक्जामिनेशन, ट्रीटमेंट, नोटिफिकेशन और एप्लीकेशन। स्वास्थ्य मंत्री  रुस्तम सिंह अगले सप्ताह प्रदेश में इस एप का शुभारंभ करेंगे। पॉयलेट प्रोजेक्ट के रूप में प्रदेश के चार जिले भोपाल, होशंगाबाद, बड़वानी और रीवा में प्रारंभ किया जा रहा है। बाद में इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जायेगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में आज एप से संबंधित कार्यशाला की गयी। मिशन संचालक श्री व्ही. किरण गोपाल ने बताया कि प्रस्तावित एप से कार्यक्रम को उत्कृष्ट एवं तकनीकी पद्धति से चलाने में मदद मिलेगी। कार्यशाला में पॉयलेट प्रोजेक्ट में शामिल जिलों के चिकित्सक, जिला समन्वयक ने भाग लिया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

जन्मजात विकृति जानने लांच होगा विशेष एप चेतना

बच्चों में जन्मजात विकृति जानने लांच होगा विशेष एप चेतना बच्चों में जन्मजात विकृति, बीमारी और उनके विकासात्मक विलम्ब को चिन्हित करने के लिये 'चेतना' नाम का विशेष एप बनाया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के बाल सुरक्षा कार्यक्रम में बनने वाले इस एप में 4 डी-डिफेक्ट बर्थ, डिज़ीज़, डेफिशिएंसी और डेव्हलपमेंटल डिले की बच्चों में स्क्रीनिंग की जायेगी। चेतना का फुल फार्म है चाइल्ड हेल्थ, एक्जामिनेशन, ट्रीटमेंट, नोटिफिकेशन और एप्लीकेशन। स्वास्थ्य मंत्री  रुस्तम सिंह अगले सप्ताह प्रदेश में इस एप का शुभारंभ करेंगे। पॉयलेट प्रोजेक्ट के रूप में प्रदेश के चार जिले भोपाल, होशंगाबाद, बड़वानी और रीवा में प्रारंभ किया जा रहा है। बाद में इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जायेगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में आज एप से संबंधित कार्यशाला की गयी। मिशन संचालक श्री व्ही. किरण गोपाल ने बताया कि प्रस्तावित एप से कार्यक्रम को उत्कृष्ट एवं तकनीकी पद्धति से चलाने में मदद मिलेगी। कार्यशाला में पॉयलेट प्रोजेक्ट में शामिल जिलों के चिकित्सक, जिला समन्वयक ने भाग लिया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

safai parv

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा  सफाई पर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मध्य रात्रि से 500 और 1000 रुपये के नोट का प्रचलन बंद करने के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के फैसले की मुक्त कंठ से सराहना की है। उन्होंने कहा कि आज का दिन सफाई पर्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आतंकवाद, काला धन, भ्रष्टाचार और पाकिस्तान प्रायोजित नकली करेंसी की सफाई इस निर्णय से होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि काला धन और भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण की मजबूत नींव इस फैसले से रखी गयी है। उन्होंने कहा कि हम सब भारतवासी देश के कर्मठ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के इस फैसले के साथ हैं। प्रधानमंत्री का यह कदम गरीब, आमजन, समाज और देशहित में है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के फैसले को अभूतपूर्व, ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस अभूतपूर्व और दृढ़ निर्णय से निश्चित ही आतंकवाद और भ्रष्टाचार के लिये इस्तेमाल किये जा रहे और नासूर बन चुके काले धन पर रोक लगेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब देश विकास की दौड़ में और तेज गति से आगे बढ़ेगा।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

samadhan on line

विकास के 11 वर्ष-विशेष अभियान 29 नवम्बर से मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने आज यहाँ समाधान ऑनलाईन के दौरान आवेदकों की समस्याओं का निराकरण किया तथा लापरवाही पायी जाने पर छह अधिकारी-कर्मचारियों को निलंबित करने के निर्देश दिये। इसमें लोक निर्माण विभाग के तीन अधिकारी तथा एक अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) और दो लिपिक शामिल हैं। उन्होंने कहा कि समाधान ऑनलाईन अब हर माह बदले हुए स्वरूप में होगा। इसमें आवेदनों पर चर्चा के अलावा एक घंटे पूर्व से निश्चित विषयों की समीक्षा होगी। प्रदेश में आगामी 29 नवम्बर से विकास के 11 वर्ष विशेष अभियान चलेगा। जिसमें एक माह तक विकास, सुशासन, सुरक्षा और जन-कल्याण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की जायेगी। मुख्यमंत्री  ने कहा कि प्रदेश में विकास के 11 वर्ष विशेष अभियान आगामी 29 नवम्बर से चलेगा। जिसमें एक माह तक विकास, सुशासन, सुरक्षा और जन-कल्याण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की जायेगी। इस अभियान के दौरान आगामी 4 दिसम्बर को गरीब कल्याण एजेंडा, हितग्राही जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम में गरीब कल्याण योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित किया जायेगा। अभियान के दौरान सभी संभाग और जिलों में हितग्राहियों को लाभान्वित करने के कार्यक्रम और विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास किये जायेंगे। मुख्यमंत्री स्वयं संभागों में आयोजित कार्यक्रमों में जायेंगे तथा औचक निरीक्षण भी करेंगे। मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि विकास के कार्य गति से और समय-सीमा में पूरे हों। महत्वपूर्ण परियोजनाएँ समय-सीमा में पूरी करवायी जाये। प्रदेश में अमृत योजना में आने वाले सभी 34 शहर को आगामी 31 दिसम्बर तक खुले में शौच से मुक्त करवाया जाये। इसके लिये जन-प्रतिनिधियों और समाज के सभी वर्गों के साथ मिलकर सक्रिय अभियान चलाया जाये। प्रदेश के अन्य 278 शहर को भी आगामी 31 मार्च 2017 तक खुले में शौच से मुक्त करवाया जाये। शहरों में जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को दिलाने के लिये आगामी 10 से 30 नवम्बर तक अभियान चलायें। अभियान के दौरान शिविर लगाकर योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को दिलाया जाये। आगामी 25 दिसम्बर 2016 से 26 जनवरी 2017 तक सभी जिलों में नगरोदय अभियान चलाया जायेगा। इसमें शहरी क्षेत्र की समस्याओं का समाधान किया जायेगा तथा योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वें 2017 में प्रदेश के शहर अच्छा प्रदर्शन करें। आगामी 15 नवम्बर से शहरों में स्वच्छता संबंधी जागरूकता के कई कार्यक्रम किये जायेंगे। मानवचलित साईकिल रिक्शा के स्थान पर ई-रिक्शा देने की योजना बनेगी उन्होंने कहा कि मानवचलित साईकिल रिक्शा के स्थान पर ई-रिक्शा देने की योजना बनाई जा रही है। इसके लिये सभी जिलों में सर्वे कार्य किया जाये। नक्शे तकमीम करने का अभियान आगामी 31 मार्च तक पूरा कर लिया जाये। कलेक्टर, अपर कलेक्टर तथा अन्य राजस्व अधिकारियों के न्यायालयों में बैठने के दिन निर्धारित किये जायें। इन दिनों में कलेक्टर कोई बैठक नहीं रखें। हितग्राहीमूलक योजनाओं में डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर व्यवस्था लागू करने के लिये 31 दिसम्बर तक आधार सीडिंग की कार्रवाई की जाये। उचित मूल्य दुकानों की निगरानी समितियों का गठन आगामी 30 नवम्बर तक पूरा कर लिया जाये। शासकीय अस्पतालों में दवाइयों का भौतिक सत्यापन होगा मुख्यमंत्री ने कहा कि कलेक्टर तथा अपर कलेक्टर हर माह शासकीय अस्पतालों में दवाइयों का भौतिक सत्यापन करें। इसमें कमी पायी जाने पर रिपोर्ट करें। सभी जिलों में होंठ कटे बच्चों की सर्जरी के लिये विशेष अभियान चलाया जाये। इसके लिये 31 दिसम्बर तक ऐसे बच्चों की पहचान करें। इंदौर और जबलपुर जिलों में हृदय रोग से प्रभावित बच्चों की शल्य-क्रिया के लिये अभियान चलाकर बेहतर कार्य किया गया है, अन्य जिले भी इस तरह की पहल करें। यह सुनिश्चित करें कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना और मुख्यमंत्री निकाह योजना में हितग्राहियों को भुगतान विवाह के दिन ही मिले। छात्रावासों में गुणवत्तापूर्ण व्यवस्थाएँ मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि स्व-रोजगार की विभिन्न योजनाओं में लक्ष्य आगामी 31 दिसम्बर तक पूरा करें। दतिया जिले की तरह दूसरे जिले भी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलायें। अनुसूचित जाति-जनजाति और पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के छात्रावासों का लगातार निरीक्षण कर इन छात्रावासों में गुणवत्तापूर्ण सभी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाये। किसी भी छात्रावास अधीक्षक के पास एक से अधिक छात्रावास का प्रभार नहीं रहे। बालिका छात्रावासों की व्यवस्था और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें। सिंहस्थ के दौरान करवाये गये कार्यों, उपकरणों और संसाधनों का बहुत अच्छा रख-रखाव सुनिश्चित किया जाये। कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून-व्यवस्था राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कलेक्टर तथा एसपी जिलों में एक टीम के रूप में कार्य करें। साम्प्रदायिक सौहार्द बना रहे, इसके उपाय करें। समाज के सभी वर्गों से संवाद बनाये रखें। बिना अनुमति के नये धार्मिक स्थल नहीं बने। गौ-वंश की अवैध निकासी नहीं हो, इसके लिये कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें। बेटियों के उत्पीड़न की घटना में संबंधित दोषियों के विरूद्ध त्वरित कार्रवाई तथा निश्चित समय-सीमा में सजा मिलना सुनिश्चित किया जाये। कलेक्टर जेलों का निरीक्षण समय-समय पर करें। जिलों में मौसमी बीमारियों पर सतत निगरानी रखें। रबी की फसल की तैयारियाँ करें। खाद-बीज और कृषि आदान की उपलब्धता सुनिश्चित करें। पूरे प्रदेश में बने बलराम तालाबों का विस्तृत सर्वे करवाया जाये। विभिन्न जिलों का मूल्यांकन हर माह किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जो जिले अच्छा काम करेंगे, उनका उल्लेख समाधान ऑनलाईन कार्यक्रम में किया जायेगा। इसी तरह गड़बड़ी वाले जिलों का भी उल्लेख किया जायेगा।   सिवनी जिले के ग्राम टोला के श्री पदम सिंह के पुत्र की मंदसौर में मृत्यु सर्प दंश से हो गई थी। आवेदक को 50 हजार की सहायता राशि के भुगतान में लापरवाही के मामले में मंदसौर के तत्कालीन एसडीओ श्री श्रवण कुमार भंडारी और लिपिक बृजेश कुमार सुमन एवं अनिल चौधरी को निलंबित करने के निर्देश मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दिये।   इसी तरह  शिवपुरी जिले की ग्राम गजौरा की आवेदिका  श्रीमती लक्ष्मी बाई के लिये आदिम-जाति कल्याण विभाग ने अनुसूचित-जाति के कृषकों के लिये विद्युत लाइन विकास कार्य स्वीकृत किया था। इसके लिए राशि का भुगतान  आदिम-जाति कल्याण विभाग ने लोक निर्माण विभाग को  कर दिया था। विभाग द्वारा  निर्माण की कार्रवाई नहीं करने के प्रकरण में  मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लोक निर्माण विभाग की विद्युत एवं यांत्रिकी शाखा के  कार्यपालन यंत्री  श्री आर.के. खत्री, एसडीओ श्री प्रदीप कुमार गुप्ता  और श्री विजय मनवानी को  निलंबित  करने के निर्देश दिये। कार्यक्रम में बताया गया कि उज्जैन जिले में ग्राम रतन्याखेड़ी में कृषि विभाग द्वारा संचालित योजना बलराम तालाब  में लापरवाही बरतने के प्रकरण में भूमि संरक्षण सर्वे अधिकारी श्री महेश मौर्य को  निलंबित किया गया है। सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी बड़नगर श्री आर.एस. गुजराती और कृषि विकास अधिकारी श्री मनोज सिंह राजपूत को कारण बताओ सूचना-पत्र जारी किए गए हैं। श्री चौहान ने समाधान ऑनलाइन में ग्राम पिपरिया अमरवाड़ा (छिंदवाडा) निवासी श्रीमती सुशीला वर्मा, छतरपुर जिले के लवकुश नगर निवासी श्री ब्रह्म नारायण शुक्ला, शिवपुरी जिले के ग्राम गजौरा निवासी श्रीमती लक्ष्मी बाई पत्नी सूरजप्रसाद जाटव, डिंडोरी जिले की श्रीमती ईमरती बाई, सिवनी जिले के ग्राम टोला पिपरिया के अधन सिंह पुत्र श्री ओंकार धुर्वे, भोपाल जिले के पीपुल्स मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं सुश्री आकांक्षा बंसल, प्रिया जैन, अंकुर गुप्ता आदि, भोपाल के श्री रविंद्र सिंह, श्री महेश कुमार पटेल, इंदौर जिले के श्री सुरेश लक्ष्मण, जबलपुर जिले के श्री नारायण प्रसाद, उज्जैन जिले के श्री सोनू राजपूत और सईद अहमद और रतलाम जिले के श्री अर्जुन सिंह की समस्याओं का समाधान किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह, पुलिस महानिदेशक श्री ऋषि कुमार शुक्ला सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

lokmanthan

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संस्कृति विभाग और भारत भवन के तत्वावधान में   विधानसभा परिसर  में  12 नवम्बर से हो रहे “लोक मंथन’’  की तैयारियों का  निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। प्रमुख सचिव संस्कृति  मनोज श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री को आयोजन के विभिन्न सत्रों और आयोजन की भावना के अनुरूप साज-सज्जा एवं संयोजन की जानकारी दी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 शहडोल  लोकसभा उप चुनाव

आर्थिक संकट से जूझ रही कांग्रेस शहडोल  लोकसभा उप चुनाव की प्रत्याशी हिमाद्री सिंह और उनके कार्यकर्ताओं को सम्मानजनक चुनावी फंड नहीं दे पाई है। खुद हिमाद्री सिंह ने पार्टी के  महामंत्री और प्रभारी मोहन प्रकाश के सामने अपनी यह पीड़ा व्यक्त की है। हिमाद्री सिंह की शिकायत के बाद मोहन प्रकाश ने पार्टी के कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा से शहडोल और नेपानगर विधानसभा प्रत्याशियों के लिए चुनावी फंड उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। कांग्रेस के फॉर्मेट में लोकसभा प्रत्याशी के लिए 75 फीसदी और विधानसभा के लिए 50 फीसदी फंड दिया गया है। दोनों ही प्रत्याशी चुनावी खर्चे को लेकर अपना दर्द पार्टी के दिग्गज नेताओं के सामने दर्ज कर रहे हैं। विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि अभी तक नेपानगर और शहडोल में चुनाव संचालकों को इस बार कम राशि मिलने से प्रचार में परेशानी हो रही है। प्रदेश के उप चुनावों को छोड़कर पूर्व मंत्री विजय लक्ष्मी साधौ इन दिनों उत्तर प्रदेश में सक्रिय हैं। इधर, पीसीसी अध्यक्ष अरुण अकेले पड़ गए हैं। कांग्रेस का कोई बड़ा नेता शहडोल और नेपानगर चुनाव प्रचार में नहीं पहुंच रहा है। साधौ को एआईसीसी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में झांसी जोन की जिम्मेदारी दी है। यहां पर कुछ दिनों बाद राहुल संदेश यात्रा निकाली जानी है। साधौ यात्रा की तैयारियां कर रही हैं। इसके बाद वे दलित यात्रा की तैयारी में जुटेगी। राहुल संदेश यात्रा के बाद उत्तर प्रदेश में दलित यात्रा कांग्रेस निकालने जा रही है। इस मामले में दिग्विजय सिंह ने भी मोतीलाल वोरा से अतिरिक्त धनराशि देने का आग्रह किया है। विदित है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने शहडोल उप चुनाव की जिम्मेदारी संभाल रखी है और कांग्रेस प्रत्याशी आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 शनिदेव

शनि जिनके बारे में लोग ज्यादा नहीं जानते। जानते हैं तो सिर्फ इतना कि वे बुरा करते हैं। राशि में आ जाएं तो साढ़े सात साल तक कुछ ठीक नहीं होता। लेकिन 13 साल के कार्तिकेय को शनिदेव के जीवनभर की वो सब बातें जानना, पढ़ना और समझना पड़ रहा है जो सब नहीं जानते। केंद्रीय विद्यालय की आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले इस नन्हे कलाकार के लिए यह चैलेंज और भी बड़ा था। इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज में फर्स्ट रनर अप रहने के बाद कार्तिकेय पढ़ाई में बिजी थे। तभी उन्हें कलर्स चैनल पर आने वाले सीरियल कर्म फल दाता शनि में मुख्य रोल मिला। दिवाली पर अपने घर इटारसी आए कार्तिकेय  मुंबई जाते वक्त कुछ देर के लिए भोपाल में रुके। कार्तिकेय शनि देव के चैलेंजिंग रोल और अपनी परफार्मेंस पर संतुस्ट नजर आये।  कार्तिकेय के लिए शनिदेव का कैरेक्टर प्ले करने का अॉफर सरप्राइज था। मुंबई के करीब 300 से ज्यादा बाल कलाकारों के ऑडिशन के बावजूद वे संतुष्ट नहीं थे। उन्हें नेचुरल एक्टर की तलाश थी। तब उन्हें किसी ने कार्तिकेय के बारे में बताया। सिलेक्शन के बाद सबसे बड़ी समस्या थी स्कूल से छुट्‌टी की।  कार्तिकेय गुजरात में अगस्त से शूट में बिजी है। रोज 12 से 13 घंटे का शूटिंग शेड्यूल है। उन्होंने बताया कि दोपहर की शिफ्ट से काम शुरू होता है तो रात 2 बजे तक फ्री होता हूं। लेकिन फिर भी कोशिश होती है कि जल्दी जागकर एक्सरसाइज करे, ब्रेकफास्ट के दौरान ही वह मम्मी के साथ स्क्रिप्ट पर काम शुरू कर देता है। 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

atanki janch

  भोपाल जेलब्रेक और एनकाउंटर मामले की जांच के लिए सरकार ने एक सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का गठन किया है। हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस एसके पाण्डे की अध्यक्षता में यह आयोग घटना की जांच करेगा। आयोग को अपनी रिपोर्ट तीन महीने के अंदर सौपनी होगी। जांच आयोग के गठन के साथ जांच के बिंदु भी तय कर दिए गए हैं। जिसमें जेल से 8 आतंकियों के भागने के मामले में जिम्मेदार अधिकारी और एनकाउंटर की परिस्थितियों और घटनाक्रम की जांच की जाएगी। जांच के बिंदु में यह भी शामिल है कि क्या एनकाउंटर की कार्रवाई उन परिस्थितियों में जरूरी थी। इसके साथ ही जेलब्रेक जैसी घटना वापस न हो इसके संबंध में सुझाव भी मांगे गए हैं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraj singh

भारत स्काउट एवं गाईड स्थापना दिवस मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान को आज यहाँ भारत स्काउट एवं गाईड स्थापना दिवस पर ध्वज लगाकर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भारत स्काउट एवं गाईड के सभी सदस्यों को स्थापना दिवस की शुभकामना दी। इस अवसर पर भारत स्काउट एवं गाईड के राज्य मुख्य आयुक्त  पारस जैन, राज्य आयुक्त  डी.एस.राघव, राज्य सचिव  प्रकाश दिसोरिया, राज्य आयोजन आयुक्त अनिता अंकुरनेरकर, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त  एच.सिद्दीकी, प्रशिक्षण समन्वयक  बी.एल.शर्मा एवं चंद्रकांता उपाध्याय उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraj jablpur

जबलपुर में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का शिलान्यास   केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार की ईमानदार कोशिशों के चलते प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में सराहनीय प्रगति हुई है। राष्ट्रीय पैमाने पर भी प्रदेश की स्थिति में सुखद बदलाव आया है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी के लिए सभी जरूरी कदम उठाए हैं। सरकार निर्धन तबके के लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने के लिए प्रयत्नशील है। श्री नड्डा और श्री चौहान जबलपुर में मेडिकल कॉलेज में प्रस्तावित सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के शिलान्यास कार्यक्रम में बोल रहे थे। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री  नड्डा ने कहा कि 150 करोड़ की लागत से तैयार होने वाला यह ब्लॉक आम लोगों को उच्च स्तरीय चिकित्सा मुहैया करवाने में मददगार होगा। श्री नड्डा ने विभिन्न स्वास्थ्य सूचकांकों को बेहतर बनाने में प्रदेश के योगदान को रेखांकित किया। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने जबलपुर में 120 करोड़ रूपए लागत से स्टेट कैंसर इंस्टीटयूट की स्थापना और एक ट्रामा यूनिट की भी घोषणा की। साथ ही एक सीजीएचएस डिस्पेंसरी की घोषणा की। श्री नड्डा ने अमृत कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि 2000 प्रकार की दवाइयाँ एमआरपी से 60 से 90 फीसदी कम दामों में उपलब्ध करवाई जा रही है। स्थान उपलब्ध करवाने पर इस योजना में मध्यप्रदेश में रिटेल स्टोर खोले जाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी के लिए राज्य सरकार के प्रयासों में हर जरूरी मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री चौहान ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री की घोषणाओं पर आभार जताया। श्री चौहान ने कहा कि सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के तैयार होने से जबलपुर और निकटवर्ती जिलों के लोगों को इलाज के लिए बाहर जाने की मजबूरी से निजात मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार के लिए अपनी जनता को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध करवाना सबसे बड़ा दायित्व है। उन्होंने कहा कि राज्य बीमारी सहायता योजना में दो लाख रूपए तक के अधिकार कलेक्टरों को सौंपे गए हैं। हमारा प्रयास है कि किसी भी व्यक्ति को आर्थिक विपन्नता के चलते इलाज से वंचित न रहना पड़े। मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान की राशि दो से बढ़ाकर सौ करोड़ की गई है जिससे जरूरी होने पर निजी अस्पतालों में भी बीमार का इलाज सुनिश्चित किया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना में बच्चों के हृदय रोग के उपचार के कदम उठाए गए हैं। उन्होंने थैलीसीमिया रोग से ग्रस्त बच्चों के बोनमैरो ट्रांसप्लान्ट के लिए नई योजना पर विचार का भी जिक्र किया। केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री  फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि ब्लॉक के तैयार होने से जबलपुर सहित पूरे महाकौशल के लोगों के लिए उत्कृष्ट चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि निर्धन तबके के बीमार लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने की दिशा में केन्द्र और मध्यप्रदेश सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है। प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री  रूस्तम सिंह ने कहा कि ब्लॉक के तैयार होने से सात बीमारियों के इलाज के लिए स्पेशियलिटी उपलब्ध होगी। चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  शरद जैन ने कहा कि डेढ़ सौ करोड़ की लागत वाले इस ब्लॉक के तैयार होने से बड़ी संख्या में नागरिक लाभान्वित हो सकेंगे। सांसद श्री राकेश सिंह ने भी संबोधित किया। प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के संयुक्त सचिव सुनील शर्मा ने कहा कि सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का कार्य दिसम्बर 2017 तक पूरा कर लिया जाएगा। ब्लॉक में 206 बेड रहेंगे। इसमें 7 महत्वपूर्ण विभाग को सम्मिलित किया गया है। अस्पताल भवन में 6 आपरेशन थियेटर, 30 आईसीयू बेड, 8 प्राइवेट रूम तथा 18 डायलिसिस बेड भी उपलब्ध होंगे।मुख्यमंत्री श्री चौहान एवं केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री नड्डा ने मुख्यमंत्री बाल ह्मदय उपचार योजना में हृदय रोगी बच्चों के इलाज के लिए कार्य-आदेश भी प्रदान किए।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraj singh news

नरसिंहपुर जिले में वृहद हितग्राही सम्मेलन  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने नरसिंहपुर जिले में 12 हजार 900 लाख रूपये से अधिक के 55 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिले की करेली तहसील के ग्राम घाट बम्होरी (समनापुर) में हुए सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने जन-कल्याणकारी योजनाओं के 32 हजार 371 हितग्राही को हित लाभ 2301.42 लाख रूपये के हित लाभ पत्रों का वितरण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जिले की जनपद पंचायत करेली के खुले में शौच से मुक्त होने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने स्वच्छ भारत मिशन में खुले में शौच मुक्त ग्राम बनाने में सराहनीय कार्य करने वाली जिले की 250 ओ.डी.एफ. ग्राम पंचायतों के सरपंचों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने जिले में पूर्व में खुले में शौच से मुक्त हुई जनपद पंचायत चांवरपाठा की अध्यक्ष श्रीमती रामवती पटेल और आज खुले में शौच से मुक्त घोषित करेली जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती रंजना देवी जूदेव को भी सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में जिले को 26 जनवरी 2017 तक खुले में शौच से मुक्त करने का संकल्प मौजूद लोगों को दिलाया। निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 12900.63 लाख रूपये के 55 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने 1265.19 लाख रूपये के 27 कार्य लोकार्पित किये। साथ ही 11635.44 लाख रूपये के 28 कार्यों का शिलान्यास किया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

chmbal ghati

फूड एवं ग्रीन एग्रीकल्चर के विशेषज्ञ दल ने मुरैना में किया अध्ययन   फूड एण्ड एग्रीकल्चर आर्गेनाइजेशन के विशेषज्ञ दल ने चम्बल क्षेत्र को जैव-विविधता के मामले में समृद्ध और फूड एवं ग्रीन एग्रीकल्चर के लिये मुरैना को उपयुक्त बताया है। दल ने आज मुरैना में बीहड़ और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्रों का दौरा किया। विशेषज्ञ दल ने कहा कि चम्बल संभाग में जैव-विविधता की प्रबल संभावनाएँ मौजूद हैं। दल ने कृषि, वन और सब्जी उत्पादन तथा जैव-विविधता की जानकारियाँ प्राप्त की। दल बीहड़ों और नदी की स्थिति देखने के लिये जैतपुर और भानपुर क्षेत्र में भी पहुँचा। उन्होंने विभिन्न प्रजाति के पौधे और बीहड़ सहित यहाँ की मिट्टी के बारे में भी अध्ययन किया। भ्रमण के बाद विशेषज्ञ दल ने वन, कृषि तथा अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। दल ने बताया कि यहाँ की स्थितियों और उपलब्ध संसाधनों की जानकारियों की रिपोर्ट भारत सरकार के पर्यावरण एवं कृषि मंत्रालय को सौपेंगे। इसके आधार पर इन इलाकों में जैव-विविधता और ग्रामीणों की आजीविका को बढ़ावा देने की योजनाएँ बनायी जायेंगी, जिनका सीधा लाभ यहाँ के रहवासियों को मिलेगा। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा देश के 5 राज्य में जैव-विविधता और ग्रामीणों की आजीविका संबंधी प्रोजेक्ट तैयार करने के लिये विशेषज्ञों के दल द्वारा भौगोलिक परिस्थितियों का अध्ययन करवाया जा रहा है। मध्यप्रदेश के अलावा अन्य 5 राज्य राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड और उड़ीसा हैं। दल का नेतृत्व डॉ. जी.पी. कोपा कर रहे हैं। दल में डॉ. कोण्डा चावरेण्डी, डॉ. एच.एस. गुप्ता, डॉ. सुरजीत विक्रमन, डॉ. सीमा भट्ट और श्री प्रकाश सिंह शामिल हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

datiya news shivraj

मुख्यमंत्री चौहान ने किसानों को बाँटे रू. 9.39 करोड़ के प्रमाण-पत्र मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान ने  दतिया में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ फसल के दौरान किए गए फसल बीमा की क्लेम राशि के रूप में 9 करोड़ 39 लाख की राशि के प्रमाण-पत्र किसानों को वितरित किए। मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि किसानों की जिंदगी में प्रसन्नता लाना राज्य सरकार का प्रमुख ध्येय है। इसके लिए राज्य सरकार ने हर आवश्यक कदम उठाया है। इस कड़ी में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों को विभिन्न तरह से हुई कृषि की क्षति की भरपाई करने वाली महत्वपूर्ण योजना है। मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2022 तक हर जरूरतमंद को मकान मिल जायेगा। इसके लिए डेढ़ लाख तक की आर्थिक मदद दी जायेगी। प्रदेश में सायकल रिक्शा चालकों को ई-रिक्शा प्रदान की जायेगी। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए जहाँ अनेक कदम उठाये गये हैं वहीं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना युवाओं को सफल उद्यमी बनाने में मददगार होगी। मुख्यमंत्री  चौहान ने बताया कि आगामी 4 दिसंबर को भोपाल में गरीब कल्याण मेला लगाया जायेगा। मुख्यमंत्री  चौहान ने दतिया में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अच्छे क्रियान्वयन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा राशि का किसानों को लाभ दिलाने वाला दतिया प्रदेश का पहला जिला बना है। इस नाते मंत्री डॉ. मिश्रा और दतिया के प्रशासनिक अधिकारी बधाई के पात्र हैं। पूरे देश में इसी वर्ष खरीफ फसल से प्रारंभ की गई इस योजना में खरीफ फसल के दौरान अकेले दतिया जिले में 39 हजार 578 किसानों की 60 हजार 621 हेक्टेयर फसलों का बीमा किया गया था। इसमें 171 करोड़ 37 लाख रुपए की बीमा राशि और 3 करोड़ 42 लाख रुपए की प्रीमियम राशि है। खरीफ फसल के दौरान दतिया जिले में अति वर्षा होने से उड़द और तिल की फसल को नुकसान हुआ था। तत्काल ही बीमा कंपनी को क्लेम भेजा गया और बीमा कंपनी ने 16 हजार 256 किसानों को लगभग 40 करोड़ रुपए की राशि बीमा के रूप में मंजूर की। प्रथम किश्त के रूप में 25 प्रतिशत राशि 9 करोड़ 39 लाख सीधे किसानों के खातों में बीमा कंपनी द्वारा जमा कराई गई। शेष 75 प्रतिशत राशि भी फसल कटाई प्रयोग के बाद अंतिम किश्त के रूप में किसानों को भुगतान कर दी जायेगी। जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्य प्रदेश की धरती से दस्युओं का सफाया हो चुका है। किसानों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान ने बिना ब्याज के ऋण की व्यवस्था की। प्रदेश में सिंचाई रकबे का तेजी से विस्तार हुआ। पूर्व वर्षों की अव्यवस्थाएँ समाप्त हुईं और विकास के पैमाने पर मध्यप्रदेश तेजी से आगे बढ़ा है। प्रदेश के पुराने बिगड़े हालातों को पलट कर मुख्यमंत्री श्री चौहान के प्रयासों से नई तस्वीर को सामने लाना संभव हुआ है। जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में दतिया जिले के सभी पात्र किसानों को योजना का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो, इसके लिए गाँव-गाँव में किसानों से संपर्क स्थापित कर फसल बीमा कराया गया। ईमानदार प्रयासों से योजना का लाभ किसानों को दिलाने में दतिया जिला प्रदेश का पहला जिला बन सका है। यह देश में भी अपने तरह की विशेष शुरुआत है, जिसमें क्रियान्वयन के स्तर पर परिणाम सामने आए हैं।कार्यक्रम में नगरीय विकास और आवास एवं दतिया जिले की प्रभारी  श्रीमती माया सिंह, विधायक और अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

pawan jain

पवन जैन आजकल मध्यप्रदेश की जेल में प्रहरी की जघन्य हत्या कर  फरार हुए 8 अपराधियों की पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने पर तमाम मीडिया, जनवादी संगठनों, राजनेताआें, राष्ट्रवादी और  मौका परस्तों द्वारा घटना के तथ्यों की मनचाही विवेचना कर निष्कर्ष पर पहुंचने की होड़ मची हुई है।निन्दा, आलोचना, दोषारोपण, तोहमत और  कालिख लगाने के लिये पुलिस से बेहतर लक्ष्य कोई दूसरा नहीं हो सकता है।यूं तो पानी, बिजली, सड़क, भ्रष्टाचार,मंहगाई, बेरोजगारी, तमाम समस्याएं हैं, जुलूस, धरने,आंदोलन और प्रदर्शन के लिये, पुलिस न तो इन समस्याआें के कारण में है और न समाधान में, इतना जरूर है कि जब भी इन प्रदर्शनों में जमा भीड़ बेकाबू होती है और हिंसा, तोड़-फोड़ तथा आगजनी पर उतारू हो जाती है तो कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये पुलिस को कमान संभालनी पड़ती है।  हिंसक भीड़ को नियंत्रित करने के लिये पुलिस को कभी लाठी, कभी अश्रु गैस और कभी गोलीबारी का सहारा लेना पड़ता है। मूल समस्याएं तो उतर जाती हैं लोगों के दिमाग से और पुलिस की ज्यादती जांच का मुद्दा बन जाती है। समस्याआें से ध्यान हटाने का और पुलिस के सिर कालिख पोतने का यह नुस्खा, जो अग्रेजों ने हिन्दुस्तान में आजमाया था, कमोवेश आज भी जारी है।चूक किसी की भी हो, खामियाज़ा पुलिस को ही भुगतना पड़ता है। भोपाल में भी जेल प्रहरी की निर्मम हत्या कर केन्द्रीय जेल की ऊंची दीवारें फलांग कर फरार हुए इन दुर्दांत अतातायियों  को पकड़ने की जिम्मेदारी भी दीपावली की उस रात  थकी-हारी पुलिस की ही थी। जघन्य अपराध के आदी इन क्रूर हत्यारों को पकड़ने में पुलिस ने कोई कोताही नहीं बरती और कुछ घण्टों में ही  उन्हें धराशायी भी कर दिया। अब सवाल यह है कि अपराधी असली थे और पुलिस भी असली तो फिर मुठभेड़ फर्जी कैसे हो सकती है?जहां जान का आसान्न खतरा हो, वहां क्या पुलिस समुचित बल का प्रयोग भी नहीं कर सकती? जब इस  देश में एक  कानून का तंत्र, लोकतांत्रिक  व्यवस्थाएं, मानव अधिकार के संगठन और स्वतंत्र न्यायपालिका है तो हर कोई अपना निर्णय क्यों सुना रहा है? पुलिस हमारी आन्तरिक सुरक्षा की पहली दीवार है। आतंकवाद हो या नक्सलवाद, कानून व्यवस्था की चुनौती हो या आपदा की कोई तीज त्यौहार हो या साम्प्रदायिक तनाव, ऐसी तमाम विषम परिस्थितियों की पहली  मार पुलिस ही झेलती है। पिछले 60 सालों में 35000 से ज्यादा  पुलिस के जवानों ने मादरे-वतन  की राह में कर्तव्य की बलवेदी पर   बलिदान किया है - कवि नीरज जी के शब्दों में-   ’’जली हैं आग में जब जब भी शहर की सड़कें,        मेरे ही पांव के छालों ने तब नमी की है।’’ पुलिस मुठभेड़ की राष्ट्रव्यापी बहस के तमाम कानूनी पहलू भी हैं। एक संत से सवाल किया गया कि समाज में ऋषि, मुनियों और संतों की जरूरत कब तक है? तो उन्होंने जवाब दिया कि जब तक दुर्जन और पापी लोग समाज में हैं।  निश्चित रूप से वह एक आदर्श समाज होगा, जहां पुलिस न हो, अपराध न हो, समस्याएं न हों, लेकिन जब तक समाज में अपराधी हैं, तब तक पुलिस की जरूरत भी रहेगी।  मुठभेड़ पर जैसे चाहे, अनचाहे, मनचाहे सवाल कीजिए,  पर आन्तरिक सुरक्षा की पहली दीवार को ध्वस्त करने की कोशिश मत कीजिये। [लेखक मप्र के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एवं मप्र आईपीएस एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। ]

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

chunav aayog

राज्य शासन द्वारा अधिसूचना जारी  मध्यप्रदेश के शहडोल लोकसभा और नेपानगर विधानसभा उप-चुनाव के लिये संबंधित क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग की प्रतिनियुक्ति पर माना जायेगा। राज्य शासन ने इस संबंध में राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित कर दी है। इनमें पुलिस महानिदेशक सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े पुलिस मुख्यालय के अधिकारी, जबलपुर, शहडोल और इंदौर के रेंज पुलिस महानिरीक्षक और शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, कटनी, बुरहानपुर के पुलिस अधीक्षक तथा उनके अधीनस्थ पुलिस अधिकारी शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों को निर्वाचन क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था को बनाये रखने के लिये आयोग को प्रतिनियुक्ति पर सौंपा गया है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

sharab

  मध्यप्रदेश के शहडोल लोकसभा और नेपानगर विधानसभा उप-चुनाव वाले क्षेत्रों में विगत 26 अक्टूबर के बाद अब तक 472 बल्क लीटर शराब जब्त की गयी। इसका अनुमानित मूल्य एक लाख 38 हजार रुपये से अधिक है। शहडोल संसदीय क्षेत्र के शहडोल, अनूपपुर, कटनी एवं उमरिया में इस दौरान 69 छापे की कार्यवाही में 44 प्रकरण दर्ज किये गये। कार्रवाई में 44 व्यक्ति गिरफ्तार किये तथा 46 हजार रुपये की 159 बल्क लीटर शराब जब्त की गयी। इसी तरह नेपानगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में डाले गये 91 छापे में 41 प्रकरण में 14 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। छापे में 92 हजार 22 रुपये मूल्य की 313 बल्क लीटर मदिरा जब्त की गयी।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

पन्ना टाइगर रिजर्व

पन्ना टाइगर रिजर्व से  दिवाली की शानदार खबर सामने आयी है ,यहाँ दो बाघिनों ने 6 शावकों को  जन्म दिया है।  पन्ना टाइगर रिजर्व में एक साथ छ नन्हे मेहमानों के आने से ख़ुशी का माहौल है।  बाघिन टी-6 ने पिछले दिनों  चार बच्चों को जन्म दिया है अब इन बच्चों का अपनी माँ के साथ खेलते और मस्ती करते फोटो सामने आया है। वही रिजर्व के दूसरे छोर पर p-222 बाघिन  ने 2 शावकों को जन्म दिया है। यह शावक अभी बहुत छोटे हैं और बाघिन इनकी देखरेख कर रही है। पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन को  को मिला भी इनका पहली बार फोटो मिला है। यह जानकारी टाइगर रिजर्व के संयुक्त संचालक आर के मिश्रा ने दी। 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

भोपाल की बदनाम जेल

सिमी आतंकवादियों के भागने के बाद भोपाल की यह ISO सेन्ट्रल जेल एक बार फिर से ‘कुख्यात’ हो गई है। यह वही जेल है, जहां के जेलर (अब सस्पेंड जेल अधीक्षक) आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में 3 नवंबर तक जेल में हैं। इस जेल में जब अंडरवर्ल्ड डॉन अबू  सलेम की माशूका मोनिका बेदी कैद थी, तभी इसी सोमकुंवर ने उसके बाथरूम में CCTV लगवा दिए थे। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह ISO जेल सुरक्षा के लिहाज से कैसी होगी? कहने को तो भोपाल की सेंट्रल जेल को ISO सर्टिफिकेट मिला हुआ है, लेकिन इस पर कलंक भी बहुत लगते रहे हैं। आतंकियों के भागने के बाद यह फिर से ख़बरों में है।  यह वही जेल है, जहां 2005-06 में जेलर रहते हुए सोमकुंवर ने जेल में बंद बॉलीवुड एक्ट्रेस मोनिका बेदी के बाथरूम में CCTV कैमरे लगवा दिए थे।  तबके और अबके भी विपक्ष ने इस बात को लेकर सरकार को भी घेरा था।  यहां तक कि कांग्रेस ने सीसीटीवी की कथित फोटोज भी मीडिया को जारी कर दी थीं। हालांकि इस मामले में तो सोमकुंवर बच गए, लेकिन वे भ्रष्टाचार के आरोप में खुद को नहीं बचा पाए और इसी जेल में उन्हें कैद नसीब हुई। 2005 में मोनिका को शिफ्ट किया गया था भोपाल जेल 2005 में बॉलीवुड एक्ट्रेस मोनिका बेदी को जब एक मामले में भोपाल लाया गया,सूत्रों की माने तो तब के कई अधिकारियों ने अपनी ड्यूटी उस जगह लगवा ली थी, जहां डॉन की माशूका को रखा गया था।  यहीं नहीं मोनिका बेदी के लिए भोपाल की एक थ्री स्टार होटल से उसकी पसंद का खाना तक लेकर जाते और साथ में डिनर करते थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

bitta

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान से आल इंडिया एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट के चेयरमेन  मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने मुलाकात की। श्री बिट्टा ने हाल ही मे भोपाल में पुलिस द्वारा सिमी आतंकियो के विरूद्ध की गयी कार्रवाई की प्रशंसा की। श्री बिट्टा ने कहा कि पुलिस का मनोबल बढ़ाने के लिये सामाजिक संस्थाओं को आगे आना चाहिये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि देश और जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि शहीदों की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिये भोपाल में शौर्य स्मारक बनाया गया है। ऑल इंडिया एंटी टेरिरिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनिंदर सिंह बिट्टा ने  यहां पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि मैंने सीएम शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की है। जेल ब्रेक मामले की जांच होनी चाहिए, लेकिन एनकाउंटर की कोई जांच नहीं होनी चाहिए। पुलिस ने बहुत अच्छा काम किया है। बिट्टा ने कहा कि आतंकियों के एनकाउंटर पर सियासत नहीं होनी चाहिए। ऐसा कर शहादत का अपमान कर करें। उन्होंने दिग्विजय सिंह और कपिल सिब्बल पर निशाना साधा। दिग्विजय हमेशा आतंकियों के साथ खड़े हो जाते हैं। वे ओसामा को ओसामा बिन लादेन साहब कहते हैं। हमें कौम का दलाल कहा गया पर हमने आतंक के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने कहा आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई अभी बहुत लंबी है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

शिवराज सिंह ने किया जेल का मुआयना

रीक्रिएशन में चालीस सेकेंड में जवान फांद गया दीवार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्य सचिव बीपी सिंह ने आज भोपाल जेल पहुंच कर उन स्थानों का दौरा किया जहां से सिमी आतंकी फरार हुए थे। इस दौरान घटना का रीक्रियेशन भी किया गया, जिसमें जेल का एक जवान महज 40 सेकेंड में ऊंची दीवार पर चढ़ गया। गौरतलब है कि आतंकियों के फरार होने के बाद से यह सवाल बना हुआ है कि आखिर आतंकी इतनी ऊंची दीवार कैसे फांद गए। दूसरी ओर खबर है कि जेल में सुरक्षा संबंधी खामियों के चलते जेल से आईएसओ का दर्जा छिन सकता है। ये केंद्रीय जेल प्रदेश की पहली आईएसओ दर्जा प्राप्त है। केंद्रीय जांच एजेंसियों की पड़ताल होने के बाद आईएसओ की टीम निरीक्षण करने के लिए जेल आएगी। निरीक्षण के बाद तय किया जाएगा कि जेल से आईएसओ का दर्जा छीना जाए या नहीं। जेल सूत्रों की माने तो पहले भी जेल के अंदर खामियों को देखते हुए आईएसओ टीम दर्जा देने के लिए एकमत नहीं थी। बाद में आईएसओ का दर्जा देने पर सहमति बनी। कुछ महीने पहले ही जेल को फिर आईएसओ का दर्जा मिला था। सिमी आतंकवादियों द्वारा जेल ब्रेक की जांच के लिये नियुक्त किए गए पूर्व पुलिस महानिदेशक नदंन दुबे ने जांच आरंभ कर दी है। उन्होंने आज जेल पहुंचकर अधिकारियों से वन टू वन चर्चा की है।जांच के बिन्दुओं में सेन्ट्रल जेल में घटित घटना के कारण एवं उनकी समग्र जांच, सेन्ट्रल जेल में सुरक्षा के स्वीकृत मापदंड, उनका क्रियान्वयन एवं पर्याप्तता का परीक्षण, जेल ब्रेक की घटना के लिये पूर्व एवं वर्तमान अधिकारियों एवं कर्मचारियों के उत्तरदायित्व का निर्धारण शामिल है। भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने के उपाय तथा ऐसे अन्य विषय, जो जांच के अधीन मामले में आवश्यक हो, भी शामिल किये गये हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य सचिव बीपी सिंह के साथ केंद्रीय जेल भोपाल पहुंचे और वहां बैरकों की स्थिति और जेल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने जेल अधिकारियों से कहा कि जेल में सुरक्षा संबंधी जिन कार्यों की जरूरत है आप प्रस्ताव बनाकर भेजिए उन्हें तुरंत मंजूर किया जाएगा। उन्होंने उस बैरक को भी देखा जहां आतंकियों ने रमाकांत यादव की हत्या की थी। विश्वस्त सूत्रों ने बताया है कि भोपाल जेल ब्रेक कांड में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा एनआईए से जांच कराए जाने की घोषणा पर असमंजस बरकरार है। सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि अभी तक एनआईए जाचं के लिए प्रस्ताव ही नहीं भेजा गया है। इस पर पुनर्विचार किया जा रहा है। मध्यप्रदेश की जेलों में बंद खूंखार कैदियों को लेकर जेल विभाग ने पुराने आदेश का सख्ती से पालन करने के आदेश दिए हैं। यानि अब कोई भी खूंखार कैदी किसी भी जेल में लगातार 90 दिन से ज्यादा नहीं रह सकेगा। सूत्रों की माने तो डीजी जेल  संजय चौधरी ने चार्ज लेते ही इसकी समीक्षा की। जिसमें उन्होंने पाया कि इस नियम का पालन गंभीरता से नहीं हो रहा है। उन्होंने इस संबंध में आदेश सभी जेलों को निर्देश जारी किए हैं। बताया जाता है कि प्रदेश के जेलों में सैकड़ों की संख्या में खूंखार बंदी है। कई बार ये बंदी लोकल कनेक्शन और जेल कर्मचारियों से भी मिली भगत कर सुख सविधाएं प्राप्त कर लेते है। इसे रोकने के लिए अब 90 दिन में खूंखार कैदी को एक जेल से दूसरे जेल में शिफ्ट करना होगा। इस आदेश की हर माह जेल मुख्यायल द्वारा समीक्षा भी की जाएगी। डीजी जेल संजय चौधरी ने बताया जेल की सुरक्षा को मजबूत करने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसलिए इस आदेश को गंभीरता से लागू करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यालय भी इसकी लगातार समीक्षा करेगा।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

arunoday elton

  मध्यप्रदेश के चुरहट विधायक अजय सिंह के पुत्र अरुणोदय की शादी ली एल्टन से तय होने की खबर है।   अजय सिंह राहुल के पुत्र और अर्जुन सिंह के पोते अभिनेता अरुणोदय सिंह की शादी 13 नवंबर को सीधी जिले के चुरहट से होगी। अरुणोदय कनाडा मूल की गोवा में रहने वाली ली एल्टन से शादी करने जा रहे हैं। एल्टन गोवा के सबसे बड़े कैफे की मालिकन हैं।सूत्र बताते हैं  ये दोनों लंबे समय से live in में थे।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraj singh shahadat

शिवराज ने किया कोंग्रेस पर पलटवार  भोपाल में आठ सिमी आतंकवादियों के एनकाउंटर पर विपक्ष के हमलों पर सबसे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पलटवार किया और कहा कि आरोप लगाने वालों को शहीदों का बलिदान नहीं दिखता, लानत है ऐसे नेताओं पर। जब रतलाम में एक सिपाही की हत्या की, खंडवा में सीताराम यादव को मारा और रविवार को जेल में रमाशंकर यादव की हत्या की, तब इन नेताओं को कुछ दिखाई नहीं देता।स्थापना दिवस पर वल्लभ भवन के सामने आयोजित कार्यक्रम के दौरान यह बोलते-बोलते उनका गला भर आया था।  सिमी आतंकियों के एनकाउंटर पर दूसरे दिन मंगलवार को भी बयानबाजी जारी रही। कांग्रेस सहित कई दलों ने नेताओं ने वायरल हुए वीडियो से मुठभेड़ पर सवाल खड़े किए गए। दिग्विजय ने वीडियो की जांच कराने की मांग की तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ऐसे लोगों को शहादत में भी वोटों की चिंता दिखाई पड़ती है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर सवाल उठाया कि जेल से केवल मुसलमान ही क्यों भागते हैं? जो वीडियो वायरल हुआ है, उसकी कोर्ट की निगरानी में जांच होना चाहिए। वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट किया कि बीजेपी शासित राज्यों में पुलिस को इस्तेमाल किया जा रहा है। भोपाल एनकाउंटर की न्यायिक जांच होना चाहिए। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा कि एनकाउंटर की जांच होना चाहिए। एनकाउंटर फेक है, सच में इस मामले में संदेह है। विपक्ष के इन हमलों पर सबसे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पलटवार किया और कहा कि आरोप लगाने वालों को शहीदों का बलिदान नहीं दिखता, लानत है ऐसे नेताओं पर। जब रतलाम में एक सिपाही की हत्या की, खंडवा में सीताराम यादव को मारा और रविवार को जेल में रमाशंकर यादव की हत्या की, तब इन नेताओं को कुछ दिखाई नहीं देता।स्थापना दिवस पर वल्लभ भवन के सामने आयोजित कार्यक्रम के दौरान यह बोलते-बोलते उनका गला भर आया था।  इधर प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता केके मिश्रा ने कहा कि शहीदों की शहादत हमें दिखाई देती है मगर सरकार की जिम्मेदारियों के प्रति कोताही को कतई नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजीजू ने एनकाउंटर पर विपक्ष के हमलों को लेकर ट्वीट किया कि सरकार से सवाल पूछना अधिकार है, लेकिन असली सवाल ये है कि शहीदों के बजाय आतंकवादियों की ज्यादा चिंता क्यों की जा रही है? उधर केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर सभी को एक होना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से सवाल किया कि क्या दिग्विजय सिंह का बयान कांग्रेस की पार्टी लाइन पर है। उन्होंने ट्वीट में कहा कि जिस तरह बटला हाउस पर दिग्विजय सिंह के बयान को सोनिया गांधी ने पार्टी लाइन नहीं बताया था। इस पर भी कांग्रेस सफाई दे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

cs bp singh ias

भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी श्री बसंत प्रताप सिंह (आय.ए.एस.1984 बैच) ने मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव पद का कार्यभार विधिवत ग्रहण किया। श्री सिंह ने मुख्य सचिव कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों से परिचय भी प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव (समन्वय) मुख्य सचिव कार्यालय  सतीश मिश्र, प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन  एम.के.वार्ष्णेय, सचिव (कार्मिक) सामान्य प्रशासन  रश्मि अरूण शमी उपस्थित थे। मुख्य सचिव  सिंह से अनेक अधिकारियों, कर्मचारियों और कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने भेंट की और उन्हें नए दायित्व के लिए बधाई दी। नए मुख्य सचिव बीपी सिंह ने कहा कि प्रदेश में ब्यूरोक्रेसी हावी नहीं है। मप्र बीमारू राज्य से बाहर निकला है। राजनेताओं, अधिकारियों, कर्मचारियों के कंधे से कंधे मिलने की वजह से प्रदेश का विकास हुआ है। फिर भी कभी ब्यूरोक्रेसी के स्थिति हावी होने की बनती है तो शासन अपने स्तर पर कार्रवाई करता है।  मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सीएस बनने के लिए मैंने कभी सोचा भी नहीं था और न ही मुझे इसका पता था। अगर मुझे तनिक भी आभास होता तो अपनी कार्यपद्धति में कुछ और परिवर्तन करता। प्रदेश जिस दिशा में जा रहा है, वह सर्वश्रेष्ठ है। विकास के मामले में गति में और तेजी लाना है। कलेक्टर-कमिश्नर कांफ्रेंस में सीएम ने जो 11 एजेंडे तय किए हैं, उन्हें पूरा कराना भी प्राथमिकता में है। कानून व्यवस्था में और बेहतर सुधार पर भी जोर देंगे। सिंह का कहना है कि मेरा गांव मेरे अंदर बसता है। कोई भी गांव से चलकर शहर की ओर आया है। जो ज्यादा समय शहर में रहा है, उसका शहरीकरण हो रहा है। मैं गांव से आया हूं, इसलिए वहां के बारे में सोचता हूं। जब खाली समय पाता हूं तो गांव की तरक्की के बारे में सोचता रहा हूं। प्रदेश सरकार की ग्रामीणों से संबंधित जितनी भी योजनाएं हैं, उनको क्रियान्वित करना मेरी प्राथमिकता होगी। सीएम शिवराज सिंह चौहान की मंशा के अनुसार योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे और मानीटरिंग करेंगे। 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

शिवराज  शहीद

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने आज शहीद रमाशंकर यादव के निवास जाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये और अर्थी को कंधा दिया। उनके परिजनों को ढाँढस बँधाया और कहा कि पूरा प्रदेश परिवार के साथ है। भोपाल सेंट्रल जेल के प्रधान प्रहरी श्री यादव गत दिवस सिमी के आठ आतंकियों को भागने से रोकते हुए शहीद हो गये। मुख्यमंत्री  चौहान ने शहीद रमाशंकर के परिवार को ढाँढस बँधाते हुए कहा कि उन्होंने अपने कर्त्तव्य के निर्वहन में बलिदान दिया है। उनकी शहादत बेकार नहीं जायेगी। उनके परिवार की चिंता सरकार और पूरा प्रदेश करेगा। उन्हें किसी तरह की तकलीफ नहीं होगी। उनकी हरसंभव मदद की जायेगी। श्री चौहान ने कहा कि उनके लिये जनता और देश की सुरक्षा सर्वोपरि है। इसमें किसी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिये। मुख्यमंत्री ने बड़े भावुक मन से कहा कि शहीद यादव की शहादत से पूरा प्रदेश दुखी है। उन्होंने दोहराया कि शहीद के परिजन को दस लाख रूपये की सम्मान निधि और पाँच लाख रूपये उनकी बेटी की शादी के लिये सहायता राशि दी जायेगी। इसके साथ ही जिस कालोनी में उनका निवास है उसका नाम शहीद रमाशंकर यादव कालोनी होगा। उनकी प्रतिमा भी स्थापित की जायेगी। जेल मंत्री  कुसुम मेहदेले, सहकारिता राज्य मंत्री  विश्वास सारंग, प्रमुख सचिव जेल  विनोद सेमवाल, महानिदेशक जेल  संजय चौधरी, भोपाल कमिश्नर  अजातशत्रु, आई.जी.पुलिस  योगेश चौधरी एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 कान्हा नेशनल पार्क

मंडला जिले में स्थित मप्र के सबसे लोकप्रिय कान्हा नेशनल पार्क पर अब लगता है तस्करों का कब्जा हो गया है। चंदरोज पहले ही एक टाइगर की अंगभंग लाश मिली थी। आज फिर एक और मौत कीखबर आ गई।  पिछले एक  साल में कान्हा में नौ  टाइगर मारे जा चुके हैं। वनविभाग के अधिकारी केवल खानापूर्ति वाली कार्रवाई करते दिखाई देते हैं। ताजा मामला मुक्की रेंज में बिशनपुर से आ रहा है। यहां एक वयस्क बाघ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। पार्क प्रबंधन के अधिकारी एक बार फिर गंभीरता पूर्वक जांच की बातें कर रहे हैं।  पार्क संचालक संजय शुक्ल का कहना है कि आपसी संघर्ष के दोरान बाघ की मौत हो गई है। बता दें कि एक साल में मप्र में बाघों की मौत का यह 31वां और कान्हा में 9वां मामला हैं। पूरा एक सप्ताह भी नहीं गुजरा कि कान्हा से अंगभंग हुई टाइगर की लाश मिली थी। मामले में जब तस्करों का कनेक्शन खुलकर सामने आ गया तो वनविभाग ने भी 5 लोगों को शिकार बताकर मीडिया के सामने पेश कर दिया परंतु आज फिर मिली लाश ने संदेह की सुई एक बार फिर  पार्क संचालक की ओर मोड़ दी है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

mp kongres

आतंकवादियों के फरार होने से लेकर एनकाउंटर तक की प्रक्रिया पर मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने उठाये सवाल।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने दीपावली की बीती रात राजधानी भोपाल की केंद्रीय जेल से एक जेल प्रहरी की हत्या के बाद फरार हुए सिमी आतंकवादियों की नियोजित फरारी, फरारी के बाद उनके 8 से 9 घण्टे तक भोपाल के समीप रहने, उन आठो आतंकवादियों के हुए एनकाउंटर और उनके पास आधुनिकतम हथियारों की मौजूदगी को लेकर भोपाल आई जी के कथन पर सवाल उठाये है।  उन्होंने आतंकियों को लेकर अपनी पार्टी के रुख को भी स्पष्ट करते हुए कहा है कि आतंकी किसी धर्म, वर्ग, जाति अथवा समाज* का नही होता है। लिहाजा, उसके विरुद्ध कांग्रेस सख्त से सख्त कार्यवाही की पक्षधर थी है और रहेगी। श्री यादव ने कहा जब केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर पूरे देश में हाई अलर्ट रखे जाने की बात कही गयी थी, जिसमे दीपावली पर्व को लेकर स्पष्ट निर्देश थे तब मध्यप्रदेश ने उन निर्देशों की अनदेखी क्यों, किसलिए और किसके निर्देश पर की? उन्होंने जेल मैन्युअल के अनुसार किसी भी जेल में 8 से अधिक दुर्दांत अपराधियो को नही रखा जाना चाहिए, तो राजधानी की जेल में एक साथ 35 आतंकियों को क्यों रखा गया? यादव ने सवाल उठाया कि कुछ वर्षों पूर्व सिमी आतंकवादियों के खंडवा जेल से फरार हो जाने की घटना से भी सरकार ने सबक क्यों नही लिया?हाई अलर्ट के दौरान 35 आतंकियों को रखे जाने वाली जेल की सुरक्षा मात्र 2 सिपाहियों के भरोसे क्यों, कैसे और किसलिए रखी गयी? उन्होंने कहा जेल से फरार होने के बाद आतंकियों ने 8 से 9 घण्टे तक भोपाल के ही नजदीक रहने का निश्चय क्यों किया? प्रदेश की सीमा से बाहर भागने के लिए 8 से 9 घण्टे पूर्णतः पर्याप्त होते है ! इस लम्बी अवधि में उन्हें आधुनिकतम हथियार कहा से और किससे प्राप्त हुए, आईजी भोपाल का यह बयान कई रहस्य और आशंकाओं को जन्म दे रहा है? यादव ने कहा इस घटना और गहरे षड्यंत्र के नेपथ्य में कौन कौन सी आंतरिक शक्तियां शामिल है, इसमें सरकार, जेल प्रशासन और अन्य विभागीय अकर्यमन्यताओ, असफलताओं और लापरवाही को मुख्यमंत्री कितना जिम्मेदार मानते है? यदि वे इस बाबत सकारात्मक ख्याल रखते है तो इन परिस्थितियों में आतंकियों के आंतरिक सहयोगियों के खिलाफ सर्जीकल स्ट्राइक की जिम्मेदारी कौन वहन करेगा?

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

atanki muthbhed

  मुठभेड़ में पुलिस ने सभी को मार गिराया  खंडवा जेल ब्रेक के बाद सिमी के 8 आतंकी प्रदेश की अति सुरक्षित भोपाल सेंट्रल जेल को तोड़कर फरार हो गए। हालंकि पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए न केवल उन्हें ढूंढ निकाला बल्कि क्रॉस फायरिंग में आठों आतंकवादियों को मार गिराया। स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट आॅफ इंडिया (सिमी) के आठ आतंकी भोपाल सेंट्रल जेल से एक प्रधान आरक्षक का गला रेत कर फरार हो गए थे। महज 9 घंटे बाद ही भोपाल पुलिस ने ईटखेड़ी के पास ग्राम अचारपुरा में घेराबंदी कर आठों आतंकियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। आतंकियों ने आरक्षक को बंधक बनाया और चादरों की रस्सी बनाकर जेल की दीवार फांदकर भागे थे। घटना के बाद एडीजी समेत पांच लोगों को सस्पेंड कर दिया गया है। मध्य प्रदेश के खंडवा से सिमी आतंकी 3 साल पहले भी ऐसे ही जेल से फरार हो गए थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पुलिस कर्मियों को त्वरित कार्रवाई पर बधाई दी है, और घटना की जांच के आदेश दिए हैं। इन आतंकियों के पर देशद्रोह का मुकदमा चल रहा है। इस बार भागने वाले आतंकियों में कुछ वे आतंकी भी शामिल हैं, जो पहले भाग चुके हैं। डीजी जेल संजय चौधरी के मुताबिक सेंट्रल जेल में बंद 8 सिमी आतंकी रात करीब 2 से 3 बजे के बीच प्रधान आरक्षक रमाशंकर यादव (55) का गला रेंतकर आतंकी भाग गए थे। आतंकी 28 फीट ऊंची दीवार फांदकर भागे थे। बाद में पुलिस ने घेराबंदी गुनगा स्थित अचारपुरा में आतंकियों को एनकाउंटर में मार दिया। पुलिस सूत्रों की माने तो आतंकियों ने ड्यूटी बदलते वक्त दो जेलकर्मियों पर हमला किया। पहले हेड गार्ड रमाशंकर यादव की हत्या कर दी। उनका गला स्टील की प्लेट और ग्लास से रेता था। इसके बाद जेल में ओढ़ने के लिए मिली चादरों की रस्सी बनाई। उसी के सहारे दीवार फांदी। हमले में दूसरा गार्ड घायल है। शहीद रमाशंकर के दो बेटे व एक बेटी है। दोनोें बेटे सेना में तैनात हैं। अगले महीने 9 दिसंबर को बेटी सोनिया की शादी भोपाल में ही होने वाली थी। इसके लिए चार दिसंबर को तिलक का कार्यक्रम था। लेकिन इससे पहले केंद्रीय जेल के बी-ब्लॉक में सिमी आतंकियों को रोकने की कोशिश में रमाशंकर शहीद हो गए। रमाशंकर के भतीजे आत्मा कुमार भी उन्हें के साथ अहिल्या नगर में रहते हैं। आत्माकुमार का आरोप है कि जेल प्रहरी की ट्रेनिंग ले रहे करीब 92 जवानों को दीपावली पर एक साथ कैसे छुट्टी दे दी गई। इन लोगों को छुट्टी देने वाले अधिकारियों की भूमिका की जांच हो सकती है। इस घटना के बाद केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सीएम शिवराज सिंह चौहान व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह से सुबह बात की। इसके बाद सीएम ने डीजीपी को तलब किया। एमपी समेत देशभर में अलर्ट किया गया। बिहार व यूपी में खासतौर पर अलर्ट रखा गया। सुरक्षा के मद्देनजर प्रदेश के जिलों और अंतर्राज्यीय सीमा को पूरी तरह सील कर दिया गया। आतंकियों के भागने की सूचना गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह को सुबह 4 बजे मिली। इसके बाद गृहमंत्री ने एटीएस, हाकफोर्स, पुलिस समेत सभी को तलाशी में लगा दिया गया था। खंडवा जेल से भागे सभी आतंकियों को सुरक्षा की दृष्टि से भोपाल जेल मे लाकर रखा गया था। यहां इसके बाद से कुल 30 आतंकी बंद थे। इनकी गतिविधियों को देखते हुए सरकार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इनकी पेशी जेल से ही कई बार कराई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मामले की जांच के आदेश देते हुए एडीजी जेल सुशोभन बनर्जी को हटा दिया है। बनर्जी के अलावा डीआईजी जेल मंशाराम पटेल, जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर, जेलर आलोक वाजपेयी, सहायक जेलर विवेक परस्ते, मुख्य वार्डन आनंदी लाल समेत जेल अधीक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। आपात बैठक लेकर मुख्यमंत्री ने आतंकियों पर पांच लाख रुपए का ईनाम भी घोषित किया था। जांच पूर्व डीजीपी नंदन दुबे को सौंपी गई है। आतंकियों के मारे जाने के बाद गांव के लोग जमा हो गए थे। जहां ग्रामीणों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। बताया जाता है कि गुनगा थाने में भी जश्न मनाया गया। एनकाउंटर की खबर लगते ही डीजीपी ऋषि कुमार शुक्ला, आईजी योगेश चौधरी, भाजपा विधायक विष्णु खत्री मौके पर पहुंचे।  सूत्रों की माने तो आतंकी गांव के आसपास बने खेतों में छिपे हुए थे। ग्रामीणों ने उन्हें उस समय देखा जब वह अपने खेतों में पानी डालने के लिए गए थे। इस दौरान आतंकियों ने ग्रामीणों को धमकाया भी था। बाद में पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने उन्हें एनकाउंटर में मार गिराया। आईजी भोपाल योगेश चौधरी ने बताया सिमी आतंकियों की ओर से पहले फायरिंग की गई थी। क्रांस फायरिंग में उन्हें पर मारा गया है। उनके पास से कट्टे और चाकू बरामद किए गए हैं। अभी पड़ताल चल रही है, उसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। पुलिस टीम को मिलेगा 40 लाख का ईनाम  भोपाल जेल से  फरार होते ही इन आतंकियों के हाथ घातक हथियार भी पहुंच गए और उन्होंने उनकी तलाश कर रही पुलिस टीम को निशाना बनाने की कोशिश की। इस कोशिश को एपपी पुलिस की टीम ने नाकाम को किया। साथ ही इतनी पुख्ता घेराबंदी की ,कि कोई भी आतंकी बच नहीं पाया। घटना की सूचना मिलते ही गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह और डीजीपी ऋषिकुमार शुक्ला सीधे सर्च आॅपरेशन से जुड़ गए थे और उन्होंने पल-पल की जानकारी लेते हुए लगातार अपने अफसरों की टीम की हौसला अफजाई करते हुए सर्च पर नजर रखी। एएसपी क्राइम शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि आतंकियों के फोटो लेकर पुलिस की टीम अचारपुरा गांव में पहुंची थी। पुलिस ग्रामीणों के फोटो दिखा रही थी, तभी रहवासियों ने पुलिस को आतंकियों के छिपे होने की खबर दे दी। पुलिस टीम जब उन्हें पकड़ने के लिए पहुंची तो आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। करीब 35 मिनट तक चली फायरिंग में आठों आतंकियों को ढेर कर दिया गया। ये है एनकाउंटर टीम, 40 लाख रुपए इनाम एसपी नार्थ अरविंद सक्सेना एसपी साउथ अंशुमान सिंह एएसपी क्राइम शैलेंद्र सिंह चौहान एएसपी जोन-4 धर्मवीर सिंह एएसपी जोन-2 मयंक अवस्थी टीआई वीरेंद्र सिंह चौहान टीआई जीतेंद्र पटेल 70-80 पुलिस टीम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सिमी आतंकियों पर घोषित इनाम 40 लाख रुपए एनकाउंटर टीम को देने का ऐलान किया है। आतंकियों पर 5-5 लाख रुपए इनाम घोषित किया गया था।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

cs madhyprdesh

मुख्य सचिव डिसा के विदाई समारोह में मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सेवानिवृत्त हो रहे प्रदेश के मुख्य सचिव अंटोनी डिसा में उत्कृष्ट अधिकारी की सभी खूबियाँ मौजूद हैं। उनके कार्यकाल में प्रदेश ने विभिन्न क्षेत्रों में अद्भुत उपलब्धियाँ हासिल की। उनका कार्यकाल और मृदु व्यवहार सदैव स्मरणीय रहेगा। श्री चौहान ने कहा कि तुलनात्मक दृष्टि से देश में मध्यप्रदेश की ब्यूरोक्रेसी सर्वश्रेष्ठ है। मुख्यमंत्री श्री चौहान मंत्रालय में श्री डिसा के विदाई समारोह को संबोधित कर रहे थे।  चौहान ने गीता के एक श्लोक को उदघृत करते हुए कहा कि श्री डिसा में एक सात्विक कार्यकर्ता और अच्छे अधिकारी के सभी गुण मौजूद हैं। उनमें उच्च पद पर रहते हुए किसी भी प्रकार का अभिमान नहीं है तथा हर परिस्थिति में धैर्य और उत्साह के साथ सबको साथ लेकर कार्य करने की खूबी है। वे सदैव अपने दायित्वों के प्रति सजग रहे तथा शासन की नीतियों और निर्णयों के क्रियान्वयन में किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती। मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि वे बड़े ही सौभाग्यशाली हैं कि श्री डिसा जैसे मानवीय गुणों से भरपूर, कर्मठ, सजग और ईमानदार अधिकारी मिले हैं। उन्होंने श्री डिसा के कार्यकाल में सफल दो ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट, सिंहस्थ का चुनौतीपूर्ण आयोजन एवं शौर्य स्मारक निर्माण जैसी तमाम महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ बतायीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि श्री डिसा ने जिस तरह अपनी प्रतिभा व क्षमता का उपयोग करते हुए प्रदेश को नई ऊँचाइयाँ दी हैं, इस परम्परा को नव नियुक्त मुख्य सचिव श्री बी.पी.सिंह भी जारी रखेंगे। अपर मुख्य सचिव गृह  बी.पी.सिंह ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि उन्होंने श्री डिसा के अधीनस्थ अपनी सेवा की शुरूआत की थी। श्री डिसा ईमानदार, सहृदय और सर्वगुण सम्पन्न अधिकारी हैं। श्री सिंह ने श्री डिसा के कार्य-व्यवहार की कई बातें स्मरण करते हुए कहा कि वे अपने सहयोगियों का तथा छोटी-छोटी बातों का पूरा ध्यान रखते हैं। उन्होंने ईश्वर से श्री डिसा के सुखद दीर्घ जीवन की कामना की।कार्यक्रम का संचालन करते हुए सचिव सामान्य प्रशासन  रश्मि अरूण शमी ने सेवानिवृत्त हो रहे मुख्य सचिव श्री अंटोनी डिसा के कार्यकाल की उपलब्धियाँ बताईं। प्रमुख सचिव श्री सतीश मिश्र ने आभार माना। मुख्यमंत्री ने डिसा  को पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया और मंत्री-मंडल द्वारा पारित कृतज्ञता प्रस्ताव की प्रति एवं स्मृति-चिन्ह भेंट किया। राज्यपाल की ओर से प्रमुख सचिव श्री अजय तिर्की ने पुष्प-गुच्छ भेंट किया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक  ऋषिकुमार शुक्ला तथा अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव आदि मंत्रालय के अधिकारी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मुख्यमंत्री चौहान ने की खरीददारी

शिवराज ने दी  दीपावली की शुभकामनाएँ  मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान ने धनतेरस पर्व के अवसर पर भोपाल में सपरिवार खरीददारी की। श्री चौहान धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ न्यू मार्केट में अग्रवाल ज्वेलर्स और दर्वेश बर्तन भंडार पहुँचे। उन्होंने चाँदी का सिक्का, मंगलसूत्र, अभिषेक करने का ताँबे का पात्र, काँसे की परात और ताँबे का जग खरीदा। भारतीय परम्परा में धनतेरस के पवित्र अवसर पर कीमती धातु की बनी वस्तुओं को खरीदना शुभ माना जाता है। श्री चौहान ने कहा कि भारतीय संस्कृति में धनतेरस पर नया सामान खरीदने की परम्परा है। दीपावली में स्वच्छता रखने की परम्परा है। सांस्कृतिक और धार्मिक परम्पराओं का वैज्ञानिक कारण होता है। परम्पराओं का निर्वहन सभी को करना चाहिए इससे नई पीढ़ी भी संस्कारवाह बनती है। उन्होंने सभी नागरिकों को धनतेरस और दीपावली की शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक स्वस्थ रहें, प्रसन्न रहें, सबके परिवार धन-धान्य से भरपूर हों और प्रदेश आगे बढ़ता रहे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

ईसाई समुदाय

मुख्यमंत्री शिवराज  सिंह चौहान से आज यहाँ भोपाल में   ईसाई समुदाय के प्रतिनिधियों ने भेंट की। प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को दीपोत्सव की शुभकामनाएँ दी। आर्च बिशप फादर लियो कार्नेलियो के नेतृत्व में आये प्रतिनिधि-मंडल ने मुख्यमंत्री को बधाई दी और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मंत्रि-परिषद के निर्णय

मंत्रि-परिषद के निर्णय  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में तीन सिंचाई परियोजना के लिए 1626 करोड़ 27 लाख रुपए की मंजूरी दी गई। इन परियोजनाओं से 79 हजार 990 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई हो सकेगी। इसका फायदा 883 ग्राम को मिलेगा। राज्य में सिंचाई क्षेत्र के निरंतर विस्तार के तहत मंत्रि-परिषद ने नई गढ़ी सूक्ष्म सिंचाई परियोजना की 50 हजार हेक्टेयर रबी सिंचाई के लिए 856 करोड़ 4 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी। इससे रीवा जिले की गुढ़ तहसील के 30 ग्राम, मनगंवा तहसील के 33, रायपुर कर्चुलियान तहसील के 33, नई गढ़ी तहसील के 282, मऊगंज तहसील के 205, त्यौंथर तहसील के 18 और सिरमौर तहसील के 32 ग्राम सहित कुल 633 ग्राम लाभान्वित होंगे।मंत्रि-परिषद ने रामनगर सूक्ष्म सिंचाई परियोजना की 20 हजार हेक्टेयर सिंचाई के लिए 387 करोड़ 8 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। इससे सतना जिले के मैहर विकासखंड के 25 ग्राम और रामनगर विकासखंड के 156 ग्राम लाभान्वित होंगे। मंत्रि-परिषद ने टेम मध्यम सिंचाई परियोजना की 9990 हेक्टेयर रबी सिंचाई के लिए 383 करोड़ 15 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। इससे भोपाल जिले के बैरसिया विकासखंड और गुना जिले की मकसूदनगढ़ तहसील के 69 ग्राम लाभान्वित होंगे।मंत्रि-परिषद ने नगर पंचायत टिमरनी जिला हरदा को बस स्टेण्ड निर्माण के लिए 6000 वर्ग मीटर भूमि आवंटित की। इस भूमि में से नागरिकों की सुविधा की दृष्टि से 370 वर्गमीटर भूमि पर दुकानों का निर्माण प्रस्तावित है । मंत्रि-परिषद ने वित्त विभाग में वित्त सेवा के अपर संचालक स्तर से वित्तीय नियंत्रक/संचालक के पद पर पदोन्नति के लिए 5 वर्ष की अर्हकारी सेवा को एक बार के लिए 2 वर्ष की छूट देते हुए न्यूनतम अर्हकारी सेवा 3 वर्ष करने का निर्णय लिया है। भरती नियमों के अनुसार अपर संचालक की निर्धारित अर्हकारी सेवा 5 वर्ष है।मंत्रि-परिषद ने तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के तहत मॉडल आईटीआई भोपाल केम्पस में ''इन्स्टीट्यूट फॉर ट्रेन ऑफ ट्रेनर्स'' (आईटीओटी) के संचालन के लिए व्याख्याता स्तर के 16 पद सहित 28 पद स्वीकृत किए हैं। मंत्रि-परिषद ने राज्य प्रशासनिक सेवा संवर्ग के प्रभावी प्रबंधन के उद्देश्य एवं रिक्त पदों की पूर्ति के लिए निर्णय लिया कि संवर्ग के सुपर टाइम स्केल के 3 पद वरिष्ठ प्रवर श्रेणी में उपयोग किए जायें। इसके अतिरिक्त यह भी निर्णय लिया गया कि प्रवर श्रेणी वेतनमान में 6 वर्ष के स्थान पर 4 वर्ष की सेवा अवधि पूरी करने वाले अधिकारियों को वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान में क्रमोन्नति के लिए वर्ष 2016 और 2017 के लिए एक बार 2 वर्ष की छूट दी जायेगी। मंत्रि-परिषद ने राज्य तिलहन उत्पादन संघ के सेवायुक्तों के संविलियन करने के लिए 34 सहायक प्रबंधक और 2 भृत्य के पद पर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग में संविलियन करने का निर्णय लिया। यह निर्णय सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी नीति के अनुसार लिया गया। मंत्रि-परिषद ने नायब तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के लिए अर्हतादायी सेवा 5 वर्ष के स्थान पर केवल एक बार के लिए शिथिल करते हुए 3 वर्ष की अर्हतादायी सेवा करने का निर्णय लिया। मंत्रि-परिषद ने राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के प्रभावी मानव संसाधन प्रबंधन के लिए तथा उनकी नियुक्ति से लेकर सेवानिवृत्ति के सेवा संबंधी विषयों पर समय-सीमा में और बेहतर कार्य सुनिश्चित करने के लिए मंत्रालय के निर्धारित सेटअप अनुसार 11 पद के सृजन की मंजूरी दी। यह मंजूरी सामान्य प्रशासन विभाग कार्मिक के अंतर्गत नवीन गठित अनुभाग दो (दो) के लिए दी गई। मंत्रि-परिषद ने कम्प्यूटर दक्षता के प्रमाणीकरण के लिए अभ्यर्थियों की सुविधा की दृष्टि से कम्प्यूटर दक्षता प्रमाणीकरण परीक्षा (कम्प्यूटर प्रोफीशियेंसी सर्टिफिकेट टेस्ट - सीपीसीटी) आयोजित होने के संबंध में निर्णय लिया कि किसी भी अभ्यर्थी के लिए परीक्षा के अवसरों की कोई अधिकतम सीमा निर्धारित नहीं है। नियत योग्यता का कोई भी व्यक्ति कितनी भी बार परीक्षा में बैठ सकता है। यदि कोई अभ्यर्थी अपने प्रतिशतों/दक्षता में सुधार के लिए पश्चातवर्ती परीक्षाओं में बैठना चाहे तो उसे अनुमति होगी। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी परिपत्र 26 फरवरी 2015 की कंडिका में यह संशोधन करने का निर्णय लिया गया। भविष्य में सीपीसीटी की परीक्षाओं के आयोजन की समयावधि तथा सीपीसीटी से जुड़ी अन्य प्रक्रियाओं में परिवर्तन सामान्य प्रशासन विभाग के परामर्श के बाद किए जाने के संबंध में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग को अधिकृत किया गया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

mpबसंत प्रताप सिंह  नए मुख्य सचिव

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1984 बैच के अधिकारी  बसंत प्रताप सिंह मध्यप्रदेश के नए मुख्य सचिव होंगे। श्री सिंह वर्तमान में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव हैं। श्री सिंह 1 नवम्बर 2016 से इस दायित्व कानिर्वहन करेंगे। वर्तमान मुख्य सचिव श्री अन्टोनी डिसा 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। राज्य शासन ने आज श्री बसंत प्रताप सिंह को अपर मुख्य सचिव गृह के वर्तमान दायित्व के साथ-साथ पदेन विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी मुख्य सचिव कार्यालय , घोषित करने संबंधी आदेश जारी किया है। मध्यप्रदेश में जिन अधिकारियों ने मुख्य सचिव का जिम्मा सम्हाला है उनमें सर्वश्री एच. एस. कामथ, आर. पी. नरोन्हा, एम. पी. श्रीवास्तव, आर. पी. नायक, आर. पी. नरोन्हा, एम. एस. चौधरी, एस. सी. वर्मा, के. एल. पसरीचा, बी. के. दुबे, जी. जगतपति, बीरबल, ब्रम्हस्वरूप, के. सी. एस. आचार्य, एम. एस. सिंहदेव, आर. एन. चोपड़ा, आर. एस. खन्ना, आर. पी. कपूर, श्रीमती निर्मला बुच, एन. एस. सेठी, एस. सी. बैहार, के. एस. शर्मा, पी. के. मल्होत्रा, ए.वी. सिंह, बी. के. साहा, विजय सिंह, आर. सी. साहनी, अवनि वैश, आर. परशुराम एवं अन्टोनी डिसा शामिल हैं। बसंत प्रताप सिंह का जीवन परिचय  मध्यप्रदेश के नए मुख्य सचिव श्री बसंत प्रताप सिंह 1984 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। मूलत: उत्तरप्रदेश के निवासी श्री सिंह का जन्म 1 जुलाई 1958 को हुआ। श्री सिंह ने इलाहाबाद विश्वव़िद्यालय से दर्शन शास्त्र में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की। श्री सिंह की प्रथम पदस्थापना जून 1985 में सहायक कलेक्टर बिलासपुर हुई। श्री सिंह एस डी ओ सीहोरा तथा धर्मजयगढ़ रहने के साथ-साथ अतिरिक्त कलेक्टर बैकुंठपुर भी रहे। जिला कलेक्टर के रूप में श्री सिंह ने पन्ना, दुर्ग तथा ग्वालियर की कमान सम्हाली। श्री सिंह मध्यप्रदेश बीज विकास निगम, आप्टेल, लघु उद्योग निगम, के प्रबंध संचालक रहे। भारत सरकार में श्री सिंह कपड़ा मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थ रहे। इंदौर संभागायुक्त रहने के अलावा श्री सिंह ने प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा, राजस्व तथा वन का भी अलग-अलग कार्यकाल में दायित्व सम्हाला। वर्तमान में श्री सिंह एक मई 2015 से अपर मुख्य सचिव गृह के पद पर पदस्थ हैं। श्री सिंह ने सेवाकाल के दौरान लंदन से चेंज मैनेजमेंट तथा क्वांटिटेटिव मैथड्स एंड ऑपरेशन रिसर्च फॉर पब्लिक विषय पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट बैंगलुरु से प्रशिक्षण प्राप्त किया।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraj singh

कमिश्नर्स-कलेक्टर्स कांफ्रेंस के दूसरे दिन आंतरिक सुरक्षा को लेकर पुलिस अधिकारी मकरंद देउस्कर ने प्रेजेंटेशन दिया। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विवादित स्थानों को चिन्हित करने और उनकी सतत निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगर हम चाह लें तो कोई अवैधानिक काम नहीं कर सकता। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देपालपुर, गंधवानी और पेटलावद जैसी घटनाएं प्रदेश का माहौल खराब करती हैं। शांति समिति की बैठक के निर्णयों का पालन होना चाहिए। इसके साथ ही सीएम ने कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर रखने वाले जिलों के SP और कलेक्टर को बधाई दी। उन्होंने कांफ्रेंस के दौरान दस जिलों के कलेक्टर और SP को खड़ा करवाया और उनको बधाई दी। इसमें इंदौर, उज्जैन, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, खरगौन, देवास, रतलाम सहित दस जिले शामिल है। सीएम ने कहा कि हाइवे के सामने की सभी वाइन शाप हटाई जाएगी। ऐसा करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि साल 2003 के पहले प्रदेश में भय का माहौल था। लेकिन, अब ऐसा नहीं है। प्रदेश से सिमी का नेटवर्क ध्वस्त हो गया है। वहीं, मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि सड़कों पर गाय बैठी रहती हैं। ट्राली में रिफलेक्टर न होने से हादसे होते हैं। जननी एक्सप्रेस चालकों की हड़ताल पर स्वास्थ मंत्री रुस्तम सिंह ने कहा कि, कैबिनेट का फैसला नहीं बदलेगा। हड़ताल से थोड़ी बहुत परेशानियां आएगी, जिससे निपटने को कोशिश की जाएगी। सरकार किसी भी सूरत में हड़तालियों की मांगें नहीं मान सकती।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

kamlnath

  राज्यसभा में विवेक तन्खा को जीत दिलाने वाले कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ  शहडोल लोकसभा उपचुनाव में भी पार्टी के खेवनहार होंगे। उन्हें दिल्ली से विशेष तौर पर इस चुनाव की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले भी उन्हें राज्यसभा की एक सीट जिताने की जिम्मेदारी को दी गई थी। जिस पर वे खरे उतरे थे और उन्होंने पार्टी की झोली में राज्यसभा की एक सीट दी थी। कमलनाथ को अब शहडोल उपचुनाव की सीट भाजपा से छीनने की जिम्मेदारी पार्टी की तरफ से दी गई है। कमलनाथ कल यहां पर चुनावी प्रचार का शंखनाद करने आ रहे हैं। उनकी दो सभाए शहडोल और उमरिया में होगी। सूत्रों की मानी जाए तो कमलनाथ ने यहां पर योजनाबद्ध तरीके से अपनी टीम को लगा दिया है। उनकी टीम पिछले दो माह से लगातार क्षेत्र में काम करने के अलावा सर्वे कर चुकी है। इस सर्वे के आधार पर जीत के लिए पार्टी काम करेगी। क्षेत्र में कमलनाथ समर्थक विधायक ज्यादा हैं। कमलनाथ के कहने पर यहां के विधायकों ने पहले से ही कांग्रेस की जीत को लेकर बूथ लेबल तक होमवर्क कर लिया है। जो इस चुनाव में पार्टी की मजबूती का बढ़ा आधार होगा। कांग्रेस के पास इस वक्त देश में महज 45 लोकसभा सीटें हैं। जिसमें से मध्य प्रदेश में तीन सीटे उसके खाते में है। तीसरी सीट भी उसे उपचुनाव में जीत कर मिली थी। सूत्रों की मानी जाए तो  कांग्रेस उत्तर प्रदेश में  मोदी फोबिया को चुनौती देने के लिए शहडोल उपचुनाव को आधार बनाएगी। इसलिए कांग्रेस यहां पर हर स्थिति में चुनाव जीतना चाहती है। इसके चलते ही कमलनाथ को यहां की जिम्मेदारी दी गई है। उधर शहडोल लोकसभा में 20 अक्टूबर से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर करीब 250 नेता और कार्यकर्ता पहुंच चुके हैं। ये सब पोलिंग बूथ तक सक्रिय है। वहीं  महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी मोहन प्रकाश, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव आज शहडोल पहुंच रहे हैं। दोनों नेता कल कमलनाथ के साथ उनकी सभा में रहेंगे। यहां पर हिमाद्री सिंह को उम्मीदवार बनाया जानातय हो गया है। वे 27 को बतौर कांग्रेस उम्मीदवार नामांकन भरने जा रही है। इस दौरान मोहन प्रकाश, अरुण यादव और विवेक तन्खा नामांकन भरवाने के दौरान हिमाद्री के साथ रहेंगे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

godevak

शुक्ल ने पुरस्कृत किया गौ-पालकों को  उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि संगठित और योजना बनाकर रीवा के गौ-पालकों को डेयरी उद्योग से जोड़ा जायेगा। उन्होंने कहा कि नई तकनीक को अपनाकर पशुपालक दूध के उत्पादन को बढ़ा सकते हैं। श्री शुक्ल ने पशुपालकों के प्रशिक्षण पर भी जोर दिया। उद्योग मंत्री  शुक्ल आज रीवा में जिला स्तरीय गोपाल पुरस्कार योजना में गौ-पालकों को पुरस्कृत कर रहे थे। उद्योग मंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि रीवा अंचल में नई नस्ल की दुधारू गाय लाये जाने की आवश्यकता है। इसके लिये गौ-पालकों को राज्य सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दिलवाई जायेगी। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों रीवा में आयी बाढ़ के समय जिन व्यक्तियों ने गायों को बचाया था, उन्हें गणतंत्र दिवस पर पुरस्कृत किया जायेगा। उद्योग मंत्री ने गौ-पालन और गौ-सेवा को पुनीत कार्य बताते हुए अपेक्षा की कि हर गाँव में गौ-शालाएँ खुलें जिससे बेसहारा गायों को आश्रय मिल सके। उन्होंने लक्ष्मणबाग गौशाला संचालक समिति को बधाई भी दी। जिला गौ-संबंर्धन बोर्ड एवं लक्ष्मणबाग गौशाला के संचालक राजेश पाण्डेय ने कहा कि रीवा जिले के गौ-पालक किसी भी अन्य जिले से बेहतर हैं। गोपाल पुरस्कार योजना में जवा जनपद के चपरिहन पुरवा के गौ-पालक विनोद कुमार मिश्रा को प्रथम पुरस्कार के तौर पर 50 हजार, रायपुर पहड़िया के प्रभाकर सिंह को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 25 हजार तथा त्यौंथर के कैमा निवासी संदीप यादव को तृतीय पुरस्कार के रूप में 15 हजार रूपये प्रदान किये गये।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

बाघ शिकारी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश वन विभाग की एसटीएफ टीम ने 22 अक्टूबर को कान्हा टाइगर पार्क में मारे गये बाघ के शिकारियों को ढूँढ निकाला है।  टीम ने 6 शिकारी देवी सिंह, धीर सिंह, ज्ञान सिंह, सुंदरलाल, धर्म सिंह और छोटेलाल को मानेगाँव से गिरफ्तार कर धीर सिंह के घर से बाघ को मारने में उपयोग किये गये बिजली के तारों को भी बरामद किया। शिकारियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। शिकारियों ने क्षेत्र संचालक  पंकज शुक्ला को बताया कि उनका बाघ को मारने का कोई इरादा नहीं था। उन्होंने मानेगाँव के पास जंगली सुअर या चीतल को मारने के इरादे से बिजली के तार बिछाए थे, जिसमें दुर्भाग्य से बाघ फँस गया। बाघ के मरने से वे बहुत भयभीत हो गये और उसके शव को घसीटकर लेंटाना की झाड़ियों में छुपा दिया। इसके बाद देवी सिंह और छोटेलाल ने बाघ के चारों पंजे काटे, ताकि उन्हें बेचकर पैसा कमाया जा सके। इतने में एसटीएफ की टीम खोजी कुत्तों के साथ वहाँ पहुँच गयी। पकड़े जाने के डर से देवी सिंह ने चारों पंजे बंजर नदी के पास पहुँचकर एकांत में जला दिये, लेकिन खोजी कुत्तों और प्राप्त जानकारी के आधार पर टीम वहाँ भी पहुँच गयी और अपराधियों को धर पकड़ा। वन विभाग की टीम को देवी सिंह ने वह जगह भी दिखायी, जहाँ उसने कटे पंजों को जलाया था। पैरों के अधजले अंग भी टीम ने बरामद किये।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraj singh

दो दिवसीय कमिश्नर्स-कलेक्टर्स कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री चौहान   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य सरकार के पास संसाधनों की कोई कमी नहीं है, इसलिये संवेदनाओं की भी कमी नहीं होना चाहिये। उन्होंने कहा कि संवेदनशीलता से ही प्रशासनिक व्यवस्थाएँ जीवंत और प्रभावी होती हैं। श्री चौहान ने भोपाल में संभागायुक्तों, कलेक्टर्स और मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की  कांफ्रेंस में कहा कि राज्य सरकार की ज्यादातर योजनाओं का क्रियान्वयन प्रशासनिक दक्षता के साथ मानवीय दृष्टिकोण की माँग करता है। उन्होंने जिला कलेक्टरों से कहा कि वे आगे बढ़कर लोगों की मदद करने और सेवा करने का दृष्टिकोण रखेंगे तो पूरा प्रशासन चुस्त-दुरूस्त हो जायेगा। मुख्यमंत्री ने जमीनी स्तर पर विभागीय योजनाओं के प्रदर्शन और क्रियान्वयन में आने वाली संभावित बाधाओं की समीक्षा की। उन्होंने योजनाओं की समीक्षा के लिये तय मापदण्डों पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले जिलों की प्रशंसा की और खराब प्रदर्शन वाले जिलों की समस्याओं को समझते हुए सुधार करने की नसीहतें भी दी। मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों से कहा कि सेवा प्रदाय व्यवस्था में सुधार करें तथा व्यवस्था को पारदर्शी और जवाबदेह बनायें। अपना कर्त्तव्य निभाने में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के विरूद्ध कार्रवाई करें और अच्छे अधिकारियों-कर्मचारियों की भरपूर तारीफ करें। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों और योजनाओं में अधिकारियों के प्रदर्शन का उल्लेख उनकी सी.आर. में किया जायेगा। श्री चौहान ने विभागवार योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने मजदूरों को मजदूर कल्याण की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिये उनके पंजीयन का व्यापक अभियान चलाने के निर्देश दिये। उन्होंने आगामी 31 मार्च तक सभी शहरों को खुले में शौच से मुक्त कराने का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिये। कांफ्रेंस में सभी मंत्रीगण और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। नागरिक केन्द्रित सेवाओं को और बेहतर बनायें नगरीय प्रशासन से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं की समीक्षा के दौरान श्री चौहान ने नागरिक केन्द्रित सेवाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत प्राप्त आवेदनों का शत-प्रतिशत निराकरण करें। अगले दो वर्ष में शहरी क्षेत्र में पाँच लाख मकान बनाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिये तैयारी कर लें। नगरोदय अभियान के तहत गरीब कल्याण की विभिन्न योजनाओं में गरीबों को सुविधाएँ उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये। शहरों में आवासीय पट्टे देने का काम प्राथमिकता से करें। शहरों में हाथ ठेला और रिक्शा चालकों को ई-रिक्शा देने की योजना बनायें। बताया गया कि आगामी जनवरी माह में होने वाले स्वच्छता सर्वे के लिये सभी नगरीय निकायों में तैयारी की जा रही है। प्रदेश में 5 हजार 584 करोड़ रूपये लागत की शहरी आवास योजनाएँ स्वीकृत की गई हैं। प्रदेश में नगरीय निकायों के 551 वार्ड खुले में शौच मुक्त किये गये हैं। मजदूरी के भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं श्री चौहान ने कहा कि गाँवों को खुले में शौच मुक्त करने के काम को प्राथमिकता दें। प्रभारी मंत्री इसकी नियमित समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण आवास योजना में हितग्राहियों को दूसरी किश्त समय से मिलना सुनिश्चित करें। मनरेगा में मजदूरी के भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना की प्रभावी मॉनीटरिंग करने और इन योजनाओं में मजदूरों के पंजीयन का व्यापक अभियान चलाने के निर्देश दिये। बताया गया कि पिछले पाँच वर्ष में 9 लाख 73 हजार ग्रामीण आवास बनाये गये हैं। राजस्व प्रकरणों के निराकरण का आकस्मिक परीक्षण करें प्रभारी मंत्री मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिये कि प्रभारी मंत्री एवं कमिश्नर राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की आकस्मिक परीक्षण करें। बँटवारे के प्रकरणों में नक्शों में तरसीम का अभियान चलाने, राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा में करने के निर्देश दिये। बताया गया कि 35 जिलों में अविवादित नामान्तरण के प्रकरणों का शतप्रतिशत निराकरण किया गया है। राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के लिये राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार को अधिकार देने का निर्णय लिया है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

madhyprdesh shivraj singh

इंदौर में दो दिवसी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का समापन होने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्य सचिव अंटोनी डिसा आज अधिकारियों से चर्चा कर इन निवेश प्रस्तावों को धरातल पर लाने के लिए रणनीति को लेकर अधिकारियों से चर्चा की । समिट में आए प्रस्तावों का विश्लेषण कर यह तय किया जाएगा कि कौन से गंभीर निवेश प्रस्ताव है और इन प्रस्तावों के लिए रिलेशनशिप मैनेजर के रूप में अधिकारियों की तैनाती करने से लेकर इसके फालोअप की रणनीति पर मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव चर्चा करेंगे। इन्वेस्टर समिट में 2630 निवेशकों ने 5 लाख 62 हजार 847 करोड़ रुपए के प्रस्ताव  दिए है। इनमें से विभिन्न सेक्टरों में आए निवेश और बड़े उद्योगपतियों द्वारा दिए गए निवेश प्रस्तावों को लेकर मुख्य सचिव अंटोनी डिसा पहले उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव मोहम्मद सुलेमान, एमएसएमई के प्रमुख सचिव वीएल कांताराव, नगरीय प्रशासन, राजस्व सहित अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे। इसके बाद शाम पांच बजे मुख्यमंत्री निवेश प्रस्तावों को लेकर इन सभी विभागों के अधिकारियों और मुख्यसचिव के साथ चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री पहले बड़े निवेशकों आदित्य बिड़ला, अंबानी समूह, बाबा रामदेव सहित अन्य देशी-विदेशी निवेशकों द्वारा दिए गए निवेश प्रस्तावों का विश्लेषण अधिकारियों के साथ करेंगे। इसमें से बड़े निवेश प्रस्तावों पर पहले बात होगी। इन प्रस्तावों को धरातल पर लाने, निवेशकों को सिंगल विंडो पर सारी सुविधाएं उपलब्ध कराने, जमीन, पानी, बिजली, इन्फ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने को लेकर क्या रणनीति हो यह तय किया जाएगा। हर निवेशक के साथ एक-एक आईएएस अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। रिलेशनशिप मैनेजर बनाए जाएंगे। निवेश प्रस्तावों को शुरु करने तक उनके अलग-अलग फालोअप किस तरह किया जाए, अधिकारियों की क्या भूमिका हो, विभिन्न विभागों से जुड़ी अनुमतियां देने के लिए विभागवार अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। निवेशक को एक स्थान पर आवेदन करने पर सारी सुविधाएं कैसे मिले यह तय किया जाए। इस बार मुख्यमंत्री का फोकस जल्द से जल्द समयसीमा के भीतर इन निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने में होगा। इंदौर में दो दिन चली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्रदेश में आए निवेश के प्रस्तावों को अमल में लाने के लिए मुख्यमंत्री चाहते है कि अगले साल मिशन मोड पर काम करना है। प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़े, निवेश ज्यादा हो ताकि प्रदेश का औद्योगिक विकास तेजी से हो इसलिए इन निवेश प्रस्तावों को जल्द से जल्द पूरा कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा।   डिसिप्लीन & कॉर्डिनेशन का पाठ पढ़ेंगे मंत्री, IAS-IPS एमपी  के 46 जिलों के कलेक्टर, एसपी, सीईओ जिला पंचायत,नौ संभागों के कमिश्नर और पंद्रह नगर निगम आयुक्तों की दो दिवसीय कलेक्टर-कमिश्नर कांफे्रंस मंगलवार को सुबह साढ़े दस बजे से नर्मदा भवन में शुरु होगी। इसमें सभी मंत्रियों को भी बुलाया गया है। मंत्रियों के साथ अफसरों से मुख्यमंत्री कई सत्रों में चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और मुख्य सचिव अंटोनी डिसा उद्घाटन सत्र के बाद सबसे पहले अफसरों से से पूछेंगे कि आम जनता को नागरिक सेवाएं समय पर दी जा रही है या नहीं, इसमें क्या कठिनाई आ रही है और इसे और बेहतर बनाने के लिए क्या किया जा सकता है। कलेक्टर-कमिश्नर कांफ्रेंस की शुरुआत सुबह दस बजे उद्घाटन सत्र से होगी। सबसे पहले मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान कलेक्टर-कमिश्नरों से गुड गर्वनेंस को लेकर बात करेंगे। राज्य सरकार की प्राथमिकताएं, आमजनता की समस्याओं के निराकरण में अधिकारियों की क्या भूमिका हो, किस तरह से सरकारी योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर पर आम लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। 2018 के चुनावों को ध्यान में रखते हुए मिशन मोड पर डेढ़ साल तक क्या करना है और कैसे करना है इसकी रुपरेखा मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव रखेंगे। इसके बाद सुबह साढ़े दस बजे नगरीय कल्याण विभाग के तहत नागरिक केन्द्रित सेवाओं का समय पर प्रदाय किस तरह किया जाए, शहरी आवास योजनाएं कैसे बने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ड्रीम प्रोजक्ट स्वच्छ भारत मिशन, शहरी स्वच्छता मिशन को लेकर मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव अफसरों से वन-टू वन चर्चा करेंगे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

sushma swaraj

समिट में 5 लाख 62 हजार 847 करोड़ रूपये के 2630 इन्टेंशन टू इन्वेस्ट  विदेश मंत्री  सुषमा स्वराज ने कहा है कि सतत प्रयासों के फलस्वरूप मध्यप्रदेश आज निवेश के लिये सबसे अधिक पसंदीदा राज्य बन गया है। श्रीमती स्वराज  इंदौर में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2016 के समापन समारोह को संबोधित कर रही थी। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने बताया कि इस समिट में 5 लाख 62 हजार 847 करोड़ रूपये के 2630 इन्टेंशन टू इन्वेस्ट मिले हैं। समिट में 42 देश के लगभग 4 हजार निवेशक ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि अगली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट इंदौर में 16 और 17 फरवरी 2019 को होगी। श्रीमती स्वराज ने कहा कि मध्यप्रदेश में बेहतर नेतृत्व और जन-केन्द्रित नीतियों से विकास हुआ है। प्रदेश की विकास दर लगातार 10 प्रतिशत से अधिक रही है। भारत को 21वीं सदी की चुनौतियों का सामना करने के लिये मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, क्लीन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, स्टेण्डअप इंडिया और स्मार्ट सिटी जैसे कार्यक्रम शुरू किये गये हैं। विश्व बैंक ने भारत को सबसे अधिक खुली अर्थ-व्यवस्था बताया है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भारत को वर्ष 2016-17 के लिये विश्व की सबसे तेजी से विकसित हो रही अर्थ-व्यवस्था बताया है। जीएसटी को 23 राज्य ने पारित किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद 55.5 मिलियन डॉलर का विदेशी प्रत्यक्ष निवेश आया है, जो पिछले वर्ष की तुलना मे 53 प्रतिशत अधिक है। विदेश मंत्रालय ने ई-वीजा योजना लागू की है। राज्यों में विदेशी पूँजी निवेश को बढ़ावा देने के लिये अलग से स्टेट डिवीजन बनाया है। मध्यप्रदेश में विदेशी पूँजी निवेश में केन्द्रीय विदेश मंत्रालय पूरी मदद करेगा। उन्होंने कहा कि 25 मिलियन अप्रवासी भारतीय भारत के विकास में योगदान दे रहे हैं। उन्हें संवाद का मंच उपलब्ध कराने के लिये प्रवासी भारतीय दिवस 7 जनवरी 2017 को बैंगलुरु में आयोजित किया जायेगा। मध्यप्रदेश बन गया है 'मुख्य प्रदेश' – श्री नायडू केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री  वैंकैया नायडू ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को समर्पित, डायनामिक और अनुशासित मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में मध्यप्रदेश तेजी से आगे बढ रहा है। श्री नायडू ने कहा कि मध्यप्रदेश के लिये इस्तेमाल होने वाला बीमारू शब्द अब अतीत की बात हो गई। पिछले दस साल में मध्यप्रदेश, मुख्यप्रदेश बन गया है। उन्होंने कहा कि 18 हजार 900 मेगावाट बिजली उपलब्ध होना एक रिकार्ड है। अब सभी क्षेत्रों के लिये बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित है। कृषि के क्षेत्र में मध्यप्रदेश सबसे आगे है। कृषि क्षेत्र में प्रगति का नया कीर्तिमान बना है। श्री नायडू ने कहा कि मध्यप्रदेश निवेशक के लिये अब आदर्श स्थल बन गया है। उन्होंने कहा कि शहरी अधोसंरचना अभूतपूर्व रूप से मजबूत हुई है। इसमें मुख्यमंत्री का नेतृत्व सराहनीय है।  श्री चौहान ने कहा कि निवेशकों के उत्साह और निवेश करने के सकारात्मक दृष्टिकोण को देखते हुए मध्यप्रदेश का औद्योगिक विकास अवश्यंभावी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है। मध्यपदेश इसमें प्रमुख भूमिका निभाने के लिये तैयार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सबके लिये आवास की सोच को मध्यप्रदेश पूरा करेगा। उन्होंने प्रतिभावान विद्यार्थियों की पढाई की फीस सरकार द्वारा भरने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कौशल सम्पन्न जनशक्ति तैयार कर रहे हैं। स्वस्थ मध्यप्रदेश बनाने के लिये संकल्पित हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने 20 हजार करोड रूपये के निवेश के एमओयू किये हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की पहचान केवल भोपाल गैस त्रासदी से होती थी अब बेहतर निवेश परिवेश के लिये होती है। श्री चौहान ने कहा कि निवेश का यह कारवां बढ़ता रहेगा। निवेशकों का भरोसा टूटने नहीं देंगे। मुख्यमंत्री ने उद्योगों और निवेशकों के हित में कई घोषणाएँ की। केन्द्रीय सामाजिक न्याय मंत्री श्री गेहलोत केन्द्रीय सामाजिक न्याय मंत्री  थावरचंद गेहलोत ने कहा कि मध्यप्रदेश ने तेज गति से विकास किया है। मध्यप्रदेश में निवेश के लिये बेहतर वातावरण उपलब्ध है। निवेशक निर्यात बढ़ाने के लिये उत्पादक उद्योगों में निवेश करें। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों के लिये आवश्यक उपकरण जैसे मोटराईज्ड ट्रायसायकल, कृत्रिम हाथ-पैर, श्रवण यंत्र अभी विदेशों से बुलाये जाते हैं। इन उपकरणों के निर्माण के उद्योग देश में ही शुरू किये गये हैं। केन्द्रीय पेट्रोलियम राज्य मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान केन्द्रीय पेट्रोलियम राज्य मंत्री  धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि मध्यप्रदेश में पिछले दस वर्षों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। प्रदेश में 20 प्रतिशत से अधिक की कृषि विकास दर का प्रभाव अर्थ-व्यवस्था पर भी हुआ है। ग्रामीणों की क्रय शक्ति बढ़ी है, जिसका प्रमाण पेट्रोलियम उत्पादों की खपत बढ़ना है। उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू होने से पेट्रोलियम उत्पादों पर करों से होने वाली आय में राज्यों को कोई नुकसान नहीं होगा। विश्व में हर वर्ष पेट्रोल की खपत दस प्रतिशत की दर से बढ़ रही है। प्रदेश में पिछले दो वर्ष में 30 लाख घरेलू एलपीजी कनेक्शन बढ़े हैं। अगले दो वर्ष में 50 लाख घरेलू एलपीजी कनेक्शन बढ़ेंगे। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, ऑयल इंडिया, एनटीपीसी मिलकर प्रदेश में 500 मेगावॉट का सोलर पॉवर प्लांट स्थापित करेंगे। पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा पेट्रो क्षेत्र में अधोसंरचना विकास के लिये 1700 करोड़ रूपये निवेश किये जायेंगे। बीना में 500 करोड़ रूपये के निवेश से ग्रीन रिफायनरी स्थापित की जायेगी। पर्यावरण मंत्रालय से उद्योगों को मिलेगी अविलम्ब स्वीकृति – श्री दवे केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री  अनिल माधव दवे ने कहा कि जंगल को भी उद्योग की नजरिये से देखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की वन संपदा अद्भुत और विशाल है। यहाँ घास और बाँस ऐसी उपज है जिनका औद्योगिक मूल्य है। उन्होंने कहा कि उद्योग को अनुसंधान पर भी ध्यान देना चाहिये ताकि देशज परिस्थितियों के हिसाब से पेटेंट उपलब्ध हो सके। श्री दवे ने कहा कि वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय उद्योगों को 120 दिन में स्वीकृति दे रहा है। इससे भी कम दिनों में स्वीकृतियाँ देने के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उद्योगों को वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन पर भी ध्यान देने की जरूरत है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

aap mp

मध्य प्रदेश में 2007 से 5 ग्लोबल इन्वेस्टमेंट का आयोजन किया जा रहा है जिसमे हर साल लाखो करोड़ के एम.ओं.यू होते है जो सिर्फ कागज़ पर ही रह जाते हैं और धरातल पर कोई काम नही होता है। हर 2 साल में इस आयोजन के नाम पर करोड़ो रूपए खर्च होते है, पर निवेश नही आ रहा  है। इस आयोजन की विलासता इतनी शर्मनाक है कि इस वर्ष के आयोजन में भी सभी मेहमानों को चांदी की थाली में खाना खिलाया , जबकि प्रदेश में कुपोषण से लगातार मौत हो रही है। शिवराज सिंह की ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को आम आदमी पार्टी ने जनता के साथ धोखा करार दिया है।  आप नेता  आलोक अग्रवाल ने कहा कि वर्ष 2012 के इन्वेसटमेंट समिट में 500 हेक्टर के एयर कार्गो हब स्थापित करने का निर्णय हुआ था, जो सिर्फ कागज़ पर ही रह गया है।  फ्यूचर ग्रुप ने 2012 और 2014 दोनों आयोजन में 2500 करोड़ के फ़ूड पार्क बनाने का वादा किया था जिस की आज भी कोई जानकारी नही है।  वेल्लोरे यूनिवर्सिटी, फिल्म सिटी, भारत फोर्ज, रॉकलैंड हॉस्पिटल, कैडिला ग्रुप, अमेरिकन कॉपर लिमिटेड ऐसे अनेक उदाहरण जिनमे निवेश के सिर्फ दिखावे हुए है।  आज भी अनिल अम्बानी ने जो पीथमपुर में निवेश की बात करी है वही निवेश 2015 में ही तय हो गया था।  ऐसा प्रतीत होता है हर बार समिट के नाम पर पुराने वादे ही दोहराए जा रहे हैं।  आप के आलोक अग्रवाल ने एसोचैम के हवाले से कहा - एसोचैम द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश में निवेश न आने का मुख्य कारण यहाँ का बुरा इन्फ्रास्ट्रक्चर और सरकारी नीतिया हैं।  प्रदेश के लगभग 86.5 प्रतिशत प्रोजेक्ट सिर्फ कागजों में अटक कर रह जाते है।  रिपोर्ट में यह पता चलता है कि 87 प्रोजेक्ट को शुरू होने में 4.5 साल लग जाते है।  एसोचैम की दूसरी रिपोर्ट में प्रदेश में 2008-2015 के बीच प्रदेश के इन्फ्रा स्ट्रक्चर के नए निवेश में 76.9 प्रतिशत की कमी आई है. रिओ टिंटो की हीरा खदान का खुद शिवराज सिंह ने उद्घाटन किया था पर पिछले माह रिओ टिंटो ने मध्य प्रदेश में सरकार की नीतियों से परेशान होकर प्रदेश में काम ही बंद कर दिया है।  रिलायंस सीमेंट ने मैहर में निवेश करने के बाद अपना पूरा सीमेंट उद्योग बिरला ग्रुप को बेच दिया है।  आप नेता ने कहा कि भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की 2015 रिपोर्ट के अनुसार औधोगिक केंद्र विकास निगम लिंमिटेड ने 2009-2014 के बीच में 5720 एकड़ जमीन का अधिग्रहण उद्योग के विकास के लिए किया, जिसमे से सिर्फ 1750 एकड़ का आवंटन हुआ है।  अकेले भोपाल में 3200 एकड़ ज़मींन का अधिग्रहण किया गया जिसमे में सिर्फ 600 एकड़ (20 प्रतिशत) ही आवंटित हुई।  अतः साफ़ है कि निगम की नाकामी के कारण उद्योगों को जमीन उपलब्ध नहीं करायी जा सकी।  रिपोर्ट में यह भी स्पष्ट किया है कि निगम के पास न तो कोई वार्षिक योजना है और न ही कोई निगरानी की व्यवस्था। CAG की इसी रिपोर्ट के अनुसार भोपाल के आसपास ही 27 इंडस्ट्रियल पार्क बनने थे जिस हेतु 302 आवेदन भी आये थे परन्तु इसमें भी कोई प्रगति नहीं हुई है।  आलोक अग्रवाल ने कहा कि मध्य प्रदेश में निवेश न आने के कारण शिवराज सरकार की ख़राब नीतियां  और भ्रष्टाचार है।  मध्य प्रदेश में ग्लोबल समिट के नाम पर 2007 से एक लूट चल रही है जहा जनता का पैसा बहाया जाता है और प्रदेश के व्यापम जैसे मुद्दों को दबाया जा रहा है। आम आदमी पार्टी ने  मांग की है कि शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश में हुए निवेश को लेकर श्वेत पत्र जारी करें।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2016

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2016  ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दूसरे और समापन दिवस पर भी मध्यप्रदेश में बीते ग्यारह वर्ष में हुए विकास की प्रशंसा के स्वर सुनाई दिये। केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री श्री वैंकेया नायडू ने कहा कि विद्युत, पेयजल और अच्छी सड़कों की उपलब्धि मध्यप्रदेश की विशेषता बन गई है। इससे शहरों के व्यवस्थित विकास का कार्य भी आसान हो गया है। श्री नायडू ने कहा कि इन्दौर नगर में हुए विकास और कायाकल्प के नये कार्यक्रम देखकर प्रसन्नता होती है। जहाँ मध्यप्रदेश सरकार की विकास की तीव्र चाह प्रशंसनीय है, वहीं इन्दौर के नागरिकों के सकारात्मक और सहयोगी रवैये की भी तारीफ करनी होगी। प्रगति हासिल करने और अच्छे वातावरण में रहने की जनता की यह मानसिकता सुखद संकेत है। नायडू ने कहा किन्दौर आगमन से विशेष खुशी मिलती है। जब मुख्यमंत्री ने स्वागत से किया इंकार शहरी विकास मंत्री श्री वैंकेया नायडू की उपस्थिति में आज समानान्तर सत्र में पहुँचे मुख्यमंत्री  चौहान ने स्वयं का स्वागत करवाने से इंकार कर एक उदाहरण प्रस्तुत किया। समिट के समापन दिवस पर शहरी विकास पर केन्द्रित सत्र में जब मुख्यमंत्री, केन्द्रीय मंत्री श्री नायडू को लेकर पहुँचे तब उनका पुष्प गुच्छ से स्वागत करने आए अधिकारियों से अपना स्वागत करवाने से इंकार किया। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री  नायडू के स्वागत के बाद सत्र की कार्यवाही जारी रखने के निर्देश दिये।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री

ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का बेस्ट डेस्टिनेशन होगा एमपी    ऑटो मोबाइल और इंजीनियरिंग पर विशेष सत्र में उद्योग मंत्री श्री शुक्ल   वाणिज्य तथा उद्योग मंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि अगले 10 साल में प्रतिवर्ष देश में 6 करोड़ 50 लाख वाहन निर्मित होंगे। ऑटोमोबाइल और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में विद्यमान सुविधाओं और प्रशिक्षित मानव संसाधन की उपलब्धता के परिणामस्वरूप मध्यप्रदेश ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिये बेस्ट डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि विश्व के स्थापित ऑटोमोबाइल ब्रांड वाल्वो के भारत में विद्यमान 8 में से 7 प्लांट मध्यप्रदेश में संचालित है। श्री शुक्ल ने यह जानकारी ऑटोमोबाइल तथा इंजीनियरिंग पर केन्द्रित सत्र में दी। उद्योग आयुक्त श्री व्ही.एल. कान्ताराव भी मौजूद थे। एमएसएमई मंत्री  संजय सत्येन्द्र पाठक ने कहा कि मध्यप्रदेश एमएसएमई मंत्रालय पृथक से गठित करने वाला देश का अग्रणी राज्य है। उन्होंने कहा कि ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में संचालित एन्सीलरी इकाईयाँ एमएसएमई मंत्रालय में आती हैं। प्रदेश में वोल्वो के आने से 65 से अधिक एन्‍सीलरी का संचालन शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि प्रदेश में बड़ी ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री स्थापित हों, जिससे एंसीलरी संचालन और रोजगार के अधिक से अधिक अवसर निर्मित होंगे। श्री पाठक ने कहा कि राज्य शासन सिक यूनिट की सहायता के लिये भी संवेदनशील है। ऑटोमोबाइल तथा इंजीनियरिंग सत्र में भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय की संस्था नेट्रीक्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  संजय बंदोपाध्याय ने बताया कि पीथमपुर में वर्ष 2006 से संचालित ऑटो टेस्टिंग ग्राउण्ड एशिया का सबसे बड़ा टेस्टिंग ग्राउण्ड है। यहाँ 14 प्रकार के टेस्ट की सुविधा उपलब्ध है। सत्र में आयशर समूह के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  विनोद अग्रवाल ने स्मार्ट मेन्युफेक्चरिंग पर प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि पीथमपुर के प्लांट में बनने वाले इंजन यूरोप के ट्रकों में लगाये जा रहे हैं। सत्र में आयशर के  दिनेश मुनु ने कहा कि ऑटोमोबाइल उद्योग की निरंतर सफलता के लिये ऑटो-पार्ट निर्माण और आपूर्ति की सशक्त तथा समयबद्ध सप्लाई चेन आवश्यक है। श्री मुनु ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि पीथमपुर में औद्योगिक भू-खण्ड आवंटन के लिये उन्होंने नेट पर आवेदन किया था और समस्त प्रक्रिया के बाद एक माह में उन्हें भू-खण्ड आवंटन संबंधी पत्र प्राप्त हो गया। ट्रायफेक के एमडी  डी.पी. आहूजा ने जानकारी दी कि पीथमपुर और देवास में 90 बड़ी तथा 700 लघु एवं मध्यम इकाइयाँ संचालित हैं, जो सीधे 25 हजार लोगों को रोजगार दे रही हैं। सत्र में वेण्डर डेव्हलपमेंट प्रोग्राम, सर्विस इंडस्ट्री के लिये प्रावधान और इंक्युबेशन सेंटर की भी जानकारी दी गई।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

mp टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज

टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज के लिये उद्योग नीति में विशेष प्रावधान   मध्यप्रदेश पाँच सबसे बड़े कपास उत्पादक राज्यों में से एक है। औद्योगिक क्षेत्र में टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज ऐसी इंडस्ट्री है जिसके माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को रोजगार दिया जा सकता है। इस वजह से टेक्सटाइल इंडस्ट्री को प्रोत्साहन दिया जाना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में है। टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज के लिये प्रदेश में अनुकूल माहौल है। पिछले एक दशक में टेक्सटाइल इंडस्ट्री में मध्यप्रदेश में अच्छी ग्रोथ हुई है। यह विचार आज इंदौर में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के समानान्तर सत्र में टेक्टाइल इंडस्ट्रीज से जुड़े वक्ताओं ने व्यक्त किये। सत्र के प्रारम्भ में एम.पी. ट्राइफेक के प्रबंध संचालक  डी.पी. आहूजा ने मध्यप्रदेश में टेक्सटाइल इंडस्ट्री के परिदृश्य की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में तैयार की गई उद्योग संवर्धन नीति में कपड़ा उद्योग को बढ़ावा देने के कई प्रावधान किये गये हैं। उन्होंने प्रदेश में टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिये उपलब्ध जमीन के बारे में जानकारी दी। श्री आहूजा ने बताया कि कपड़ा उद्योग के लिये प्रदेश में पर्याप्त कपास उपलब्ध है। वर्तमान में प्रदेश में 65 बड़ी कपड़ा मिलें सफलतापूर्वक काम कर रही हैं। इंदौर, उज्जैन, धार, देवास, खरगोन, खण्डवा, बुरहानपुर, ग्वालियर, छिन्दवाड़ा, जबलपुर और भोपाल टेक्सटाइल सेंटर के रूप में उभर कर सामने आये हैं। उद्योग आयुक्त  वी.एल. कान्ताराव ने बताया कि 4203 लूम्स, 53 हजार के करीब पावर लूम्स, 17 हजार 500 पावर लूम्स यूनिट और 49 स्पिनिंग यूनिट सफलता से काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि चंदेरी साड़ी बनाने वाले बुनकरों को आधुनिक सयंत्र उपलब्ध करवाये गये हैं। वर्धमान टेक्सटाइल के ज्वाइंट मेनेजिंग डायरेक्टर  सचिन जैन ने 'टेक्सटाइल सेक्टर में चुनौती' पर विचार रखे। उन्होंने बताया कि टेक्सटाइल इंडस्ट्री में लगातार मॉर्डनाइजेशन से बदलाव आ रहे हैं। इस उद्योग में सिस्टम, स्टाइल, स्किल स्टाफ और शेयर वेल्यू में लगातार ध्यान देने की जरूरत होती है। ट्राइडेंट लिमिटेड के चेयरमेन  राजीन्दर गुप्ता ने 'मध्यप्रदेश में टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लाभ' पर विचार रखे। उन्होंने बताया कि इस उद्योग में महिलाओं को ज्यादा रोजगार मिलता है। मध्यप्रदेश में पर्याप्त संख्या में कुशल श्रमिक हैं। उन्होंने स्पिनिंग, प्रोसेसिंग, स्टिचिंग और कच्चे माल की उपलब्धता पर निवेश करने वाले प्रतिनिधियों को जानकारी दी। श्री गुप्ता ने बताया कि मध्यप्रदेश में टेक्सटाइल इंडस्ट्री का गौरवशाली इतिहास रहा है। इंदौर की मिलें सारे देश में जानी जाती थीं। ट्राइडेंट के चेयरमेन ने बताया कि कपड़ा उद्योग से बड़ी संख्या में किसानों को रोजगार दिया जा सकता है। टेक्सटाइल सेक्टर स्किल कॉउसिंल के सी.ई.ओ. श्री जे.वी. राव ने कपड़ा उद्योग में लगने वाले कुशल और अकुशल श्रमिकों के प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने कपड़ा उद्योग को बढ़ावा देने के लिये श्रमिकों के प्रशिक्षण का कार्यक्रम तैयार किया है। उन्होंने देश और मध्यप्रदेश में ट्रेनिंग सेंटर और फैशन डिजाइनिंग इंस्टीट्यूट के बारे में जानकारी दी।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

japan

अनेक जापानी कम्पनियाँ मध्यप्रदेश में निवेश की इच्छुक  इन्दौर में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के पार्टनर कंट्री 'जापान सत्र' में भारत में जापान के राजदूत  केन्जी हीरामत्सू ने कहा कि जापान की लोकप्रिय टेक्नालॉजी का मध्यप्रदेश में विस्तार किया जायेगा। वर्तमान में जापान के सहयोग से चल रही अनेक परियोजनाओं के अलावा कई जापानी कंपनी ने मध्यप्रदेश में निवेश की इच्छा जताई है। श्री हीरामत्सू ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मध्यप्रदेश में निवेश को आकर्षित करने के बहुआयामी प्रयासों का विशेष उल्लेख करते हुए उनके उत्साह, दृढ़ इच्छाशक्ति और मध्यप्रदेश को तीव्र गति से विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने के लिये मुक्त कंठ से प्रशंसा की। निहोन्गो सेन्टर की अध्यक्ष नोरिको नासुकावा ने बताया कि उनके केन्द्र द्वारा भारत में दिल्ली तथा भोपाल में जापानी भाषा के पाठय-क्रम प्राथमिक से लेकर उच्च स्तर तक संचालित किये जा रहे हैं। इसके अलावा केन्द्र द्वारा जापानी भाषा और संस्कृति पर कारर्पोरेट प्रशिक्षण भी आयोजित किये जा रहे हैं। केन्द्र द्वारा कंपनी प्लेसमेंट सेवाएँ तथा जापान में अध्ययन के लिये सहयोग की गतिविधि भी संचालित की जा रही हैं। सत्र में जेएफई इंजीनियरिंग इंडिया प्रायवेट लिमिटेड के प्रबंध संचालक  हाजिमे फुकई ने कंपनी द्वारा भारत में वृहद व्यवसाय क्षेत्र जैसे एक्वा साल्यूशन्स, रिन्यूएबल एनर्जी, एन्वायर्नमेन्ट साल्यूशन्स की गतिविधियों के विशेष रूप से मध्यप्रदेश में विस्तार की संभावनाओं पर विशेष प्रस्तुतिकरण दिया। जोयोटा त्सुशो इंडिया प्रायवेट लिमिटेड के श्री कजुहिसा और हिताची डाटा सिस्टम्स इंडिया प्रायवेट लिमिटेड के डायरेक्टर श्री श्रीनिवास राव ने कंपनी की गतिविधि की विशेष रूप से मध्यप्रदेश में निवेश संबंधी संभावनाओं पर विशेष प्रस्तुतिकरण दिया। जेट्रो इंडिया के चीफ डायरेक्टर श्री नाओयोशी नोगुची ने भी मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर विचार रखे। प्रारंभ में जॉन डेयर इंडिया प्रायवेट लिमिटेड के उपाध्यक्ष एवं मालवा जोनल काउंसिल के चेयरमेन श्री राजेन्द्र जोशी ने कहा कि जापान, मध्यप्रदेश में निवेश की विपुल संभावनाओं वाला अग्रणी देश है। जापान, भारत में निवेश करने वाला दुनिया में चौथा सबसे बड़ा देश है। अपर मुख्य सचिव गृह  बी.पी. सिंह ने जापानी प्रतिनिधि मण्डल का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें विशेष रूप से मध्यप्रदेश में जापान के सहयोग से स्थापित होने वाली परियोजनाओं को साकार रूप देने के लिए समन्वय का दायित्व सौंपा है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

एमपी में 600  होटल

मध्यप्रदेश का पर्यटन सेक्टर निरंतर विकास कर रहा है। प्रदेश में वर्ष 2008 के मुकाबले 2015 में 14 करोड़ पर्यटक आये। पिछले साल के लिये देश के 12 पुरस्कार में से अकेले 6 पुरस्कार मध्यप्रदेश को ही मिले। पिछले 5 साल से प्रदेश पर्यटन में अग्रणी स्थान पा रहा है। संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेन्द्र पटवा ने यह बात आज इंदौर में ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट 2016 के पर्यटन सत्र में कही। पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष  तपन भौमिक ने कहा कि प्रदेश को देश में पर्यटन के क्षेत्र में प्रथम स्थान मिल रहा है, जिसे हम विश्व-स्तरीय बनाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश में वाटर और हेरिटेज पर्यटन को प्रोत्साहित किया जा रहा है। दिनांक 15 दिसम्बर 2016 से 15 जनवरी 2017 तक एक माह का जल महोत्सव बनाया जायेगा। नई पर्यटन नीति-2016 में बहुत सारी सुविधाएँ दी जा रही हैं। अपर प्रबंध संचालक पर्यटन विकास निगम  तन्वी सुन्द्रियाल ने निवेशकों को आमंत्रित करते हुए बताया कि प्रदेश में 600 से अधिक नये होटल खोले जायेंगे, जिसमें औसतन 25 कमरे होंगे। प्रदेश में 3 विश्व धरोहर, 8 एडवेंचर साइटस, 27 प्रसिद्ध मंदिर-मस्जिद, किले-महल, 25 वन्य प्राणी अभयारण्य और 7 टाईगर रिजर्व पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। पर्यटकों को असुविधा न हो, इसके लिये शासन हरसंभव प्रयास कर रहा है। मुख्य महाप्रबंधक एयर इंडिया अश्विनी लोहानी ने कहा कि मध्यप्रदेश पर्यटन के लिहाज से देश का सबसे समृद्ध राज्य है। यहाँ पिछले 10 साल में सड़कों की गुणवत्ता बढ़ने से पर्यटन का तेजी से विकास हुआ है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये नेशनल और स्टेट हाईवे पर हर 40-50 किलोमीटर की दूरी पर कुल 3000 वे-साइड एमेनिटीज उपलब्ध हैं और 23 लगभग खुलने को तैयार हैं। डब्ल्यूएसए के लिये बिजनेस मॉडल तैयार किया गया है। मध्यप्रदेश पहला राज्य है जहाँ पर्यटन केबिनेट आरंभ की गई है। निवेशकों के लिये वित्तीय स्थिरता, शांत मानव संसाधन, मित्रवत नीति आदि उपलब्ध है। पाँच हेरिटेज होटल बनाये जा रहे हैं और 15 की कार्रवाई जारी है। मिन्टो हॉल 1909-हेरिटेज का भी जीर्णोद्धार किया जा रहा है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

arun jetly gis 2016

  मध्यप्रदेश बनेगा देश का सप्लाई हब - केन्द्रीय वित्त मंत्री श्री जेटली विकास और समृद्धि के लिये निवेशक और सरकार मिलकर साथ चलें - मुख्यमंत्री श्री चौहान    केन्द्रीय वित्त मंत्री  अरूण जेटली ने कहा है कि जीएसटी लागू होने के बाद देश की अर्थ-व्यवस्था में सप्लाय चेन का महत्व होगा, जिसमें मध्यप्रदेश अपनी बेहतर भौगोलिक स्थिति के कारण देश का सप्लाय हब बनेगा। इस बात को ध्यान में रखकर निवेशक मध्यप्रदेश में निवेश करें। केन्द्रीय मंत्री श्री जेटली आज इंदौर में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2016 के शुभारंभ सत्र को सम्बोधित कर रहे थे। इस समिट में 42 देश के लगभग 4000 निवेशक और उनके प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। समिट में यूके, साऊथ कोरिया, जापान, यूएई, सिंगापुर के राजदूत और निवेशक प्रतिनिधि भी भाग ले रहे हैं। केन्द्रीय मंत्री  जेटली ने कहा कि इन दिनों देश में निवेश का बेहतर वातावरण बना है। सार्वजनिक क्षेत्र में निवेश की गति बढ़ी है। उसी गति के अनुरूप निजी क्षेत्र भी निवेश करे। मध्यप्रदेश में निवेश करने वाले को बेहतर अनुभव होगा। मध्यप्रदेश अपने ऐतिहासिक भौगोलिक नुकसान को लाभ में बदलकर उभरने वाले राज्य की मिसाल बना है। तेरह वर्ष पहले मध्यप्रदेश सड़क, बिजली और पानी के क्षेत्र में पिछड़े राज्यों में था और बीमारू माना जाता था। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के वर्तमान नेतृत्व और राज्य सरकार ने अधोसंरचना के क्षेत्र में बेहतर काम किया है। आज मध्यप्रदेश की सड़कें बेहतर हैं और बिजली के क्षेत्र में राज्य पावर सरप्लस है। किसानों को सिंचाई के लिये पानी की बेहतर सुविधाएँ हैं। राज्य सरकार ने संसाधनों का उपयोग लोगों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने के लिये किया है। इससे प्रदेश की कृषि विकास दर लगातार 20 प्रतिशत से अधिक रही तथा लोगों की क्रय शक्ति बढ़ी। कृषि अर्थ-व्यवस्था में सुधार तथा लोगों की क्रय शक्ति बढ़ने का समग्र प्रभाव राज्य की अर्थ-व्यवस्था पर भी पड़ा। मध्यप्रदेश देश की अर्थ-व्यवस्था में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की स्थिति में आ गया है। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर उन्हीं राज्यों में ज्यादा रही जहाँ नेतृत्व में स्थायित्व है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में अधोसंरचना है। शैक्षणिक हब बन रहा है। नेतृत्व में स्पष्टता है। बड़ा कंज्यूमर बेस है। अभी मध्यप्रदेश का सर्वश्रेष्ठ सामने आना शेष है। केन्द्रीय मंत्री  जेटली ने कहा कि अब राज्य सरकार का जोर शहरी अधोसंरचना, कौशल विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश पर है। इन दिनों देश में भी अनुकुल परिस्थितियाँ बनी हैं। केन्द्र में राजनीतिक परिवर्तन के बाद बेहतर वातावरण बना है। वैश्विक स्तर पर क्रूड आइल की कीमतें गिरने का फायदा देश को हुआ है। आर्थिक संसाधनों की बचत से अधोसंरचना और ग्रामीण अर्थ-व्यवस्था के लिये ज्यादा राशि उपलब्ध हुई है। देश में अच्छी वर्षा से खाद्य उत्पादन बढ़ेगा। मुद्रास्फीति कम होगी। विश्व के कई देशों में मंदी का असर हुआ है। देश के लिये यह अवसर एक चुनौती के रूप में सामने आया है। मध्यप्रदेश ऐसा राज्य बनकर उभरा है, जिसमें नेतृत्व ने सफलतापूर्वक आगे बढ़ने की तीव्र आकांक्षा को साकार किया है। उन्होंने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री चौहान को बधाई देते हुए कहा कि स्पष्ट रोडमेप और इच्छाशक्ति से उन्होंने प्रदेश को सफलता की ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का अर्थ सिर्फ बिजनेस मीट नहीं है। जीआईएस में 4जी है। गुडविल यानि भरोसा, ग्रोथ यानि समावेशी विकास, गारंटी और गुड गवर्नेंस। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल में खाद्य प्र-संस्करण के क्षेत्र में 175 इकाइयों ने काम करना शुरू कर दिया है। नवकरणीय ऊर्जा में 92 इकाइयों ने काम करना शुरू कर दिया है। पिछले दो साल में दो लाख 75 हजार करोड़ रूपए की उद्योग इकाइयाँ स्थापित हो गई हैं। मध्यप्रदेश की विशिष्टताएँ गिनाते हुए उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सर्वाधिक औद्योगिक मित्र प्रदेश बन गया है। हर क्षेत्र में निवेश की नीतियाँ बनाई गई हैं और प्रभावी रूप से समस्याओं का समाधान करने का तंत्र स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि सवा लाख एकड़ का भूमि बैंक उद्योगों के लिये बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश में निवेश करने की अनुकूल परिस्थितियों को रेखांकित करते हुए कहा कि यहाँ औद्योगिक शांति है, मानव दिवसों का नुकसान नहीं होता। प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध है। सिंगल विण्डों के बजाय अब सिंगल टेबल व्यवस्था है। श्री चौहान ने कहा कि उद्योगों के लिये जितनी भी जरूरी शासकीय सेवाएँ हैं उन्हें लोक सेवा प्रदाय गारंटी नियम में लाया गया है। करीब 300 सेवाएँ इसके अंतर्गत लायी गयी हैं। श्री चौहान ने कहा कि व्यापार को आसान बनाने में मध्यप्रदेश देश के सर्वोच्च पाँच राज्य में शामिल है। उन्होंने कहा कि निवेशकों को विकास और समृद्धि में भागीदार के रूप में सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि जितने भी निवेश प्रस्ताव पिछले दो साल में मिले हैं उन्होंने एक साल के अंदर ही उत्पादन शुरू कर दिया है। ऑनलाईन निवेश प्रस्ताव भी हमने स्वीकृत किये हैं। श्री चौहान ने सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में निवेशकों को किसी भी प्रकार की समस्याएँ नहीं आयेंगी। निवेशक और सरकार साथ मिलकर काम करेगी तो विकास और समृद्धि के नये रास्ते भी खुलेंगे। श्री चौहान ने कहा कि विकास का लाभ प्रत्येक नागरिक तक पहुँचाने के लिये सभी कदम उठाये गये हैं। आनंद मंत्रालय का गठन किया गया है। मंत्रालय के जरिये नागरिकों को अर्थपूर्ण जीवन जीने के लिये प्रेरित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आर्थिक विकास के साथ आध्यात्मिक उन्नति और शांति भी जरूरी है। उन्होंने निवेशकों का आव्हान किया कि वे अपने निवेश प्रस्ताव बनाते समय मध्यप्रदेश का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि इस इन्वेस्टर्स समिट में दो हजार से ज्यादा निवेशकों ने 10 हजार करोड़ रूपये से ज्यादा के निवेश के प्रस्तावदिये हैं। मध्यप्रदेश अब निवेशक मित्र राज्य : तोमर केन्द्रीय पंचायत राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने समिट को सफल बताते हुए कहा कि इसका श्रेय मुख्यमंत्री श्री चौहान के करिश्माई नेतृत्व को जाता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2003 के पहले कोई भी निवेशक मध्यप्रदेश में निवेश के बारे में सोचता भी नहीं था। आज मध्यप्रदेश निवेश मित्र राज्य बन गया है। इसके पीछे श्री चौहान की कड़ी मेहनत है जो अब साफ दिख रही है। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। ग्रामीण विकास का पूरा परिदृश्य बदल गया है। उन्होंने कहा कि श्री चौहान अपने सफल कार्यकाल के 11 वर्ष पूरे कर रहे हैं। मध्यप्रदेश उनके नेतृत्व में और आगे बढ़ेगा। एक देश और एक कर से मध्यप्रदेश को फायदा होगा। मध्यप्रदेश बना गुड गवर्नेंस का मानक :  प्रसाद केन्द्रीय संचार और सूचना प्रौद्योगिकी, विधि एवं न्याय मंत्री श्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में टीम इंडिया के प्रयासों से भारत विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। इसमें औद्योगिक निवेश के क्षेत्र में टीम इंडिया के कैप्टन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी हैं, तो मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ओपनिंग बेट्समेन हैं। श्री चौहान के नेतृत्व में पिछले ग्यारह वर्षों में मध्यप्रदेश का समग्र विकास हुआ है। श्री प्रसाद ने कहा कि मध्यप्रदेश में न केवल सिंचाई, कृषि, बिजली, उद्यानिकी एवं अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में काम हुआ है बल्कि सूचना एवं तकनीकी विकास के क्षेत्र में व्यापक काम हुए हैं। मध्यप्रदेश ने गुड गवर्नेंस का मानक स्थापित किया। श्री प्रसाद ने कहा कि देश में डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, स्टेण्डअप इंडिया, मेक इन इंडिया, जन-धन योजना आदि कार्यक्रमों से प्रगति के नये मानदण्ड स्थापित किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बैंक खाते आधार से जुड़ने के बाद सब्सिडी सीधे बैंक खातों में जमा हो रही है, जिससे 36 हजार करोड़ रूपये की बचत हुई है। देश से इस वर्ष 8 लाख करोड़ रूपये के सूचना प्रौद्योगिकी उत्पाद निर्यात किये गये हैं। इलेक्ट्रानिक निर्माण के क्षेत्र में 40 मोबाईल निर्माण इकाइयाँ खुली हैं। मध्यप्रदेश में भी भोपाल और जबलपुर में इलेक्ट्रानिक मेन्यूफ्रेक्चरिंग क्लस्टर बनाया जा रहा है। मध्यप्रदेश इस क्षेत्र में ऐतिहासिक भूमिका निभा रहा है। टेक्सटाईल क्षेत्र में होगा पतंजलि का निवेश -किसानों को 10 हजार करोड़ की आय होगी पतंजलि प्रायवेट लिमिटेड के प्रमुख योगगुरू  बाबा रामदेव ने कहा है कि भारत और मध्यप्रदेश की आर्थिक विकास दर संतोषजनक बनी हुई है जबकि यूके और यूएस जैसी बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में मंदी है। उन्होंने कहा कि पतंजलि ग्रोथ की रेट अगले दो सालों में 200 प्रतिशत तक बढ़ जायेगी। हम चाहते हैं कि मध्यप्रदेश को भी इससे लाभ हो। उन्होंने खुद को वैश्विक नागरिक बताते हुए कहा कि अब पतंजलि लोगों की दवाइयों पर लगने वाला खर्च को बचाएगा। उन्होंने बताया कि टेक्सटाईल के क्षेत्र में पतंजलि बड़ा निवेश करने जा रहा है। अगले दो साल में पतंजलि के निवेश से किसानों की 10 हजार करोड़ रूपये की आय बढ़ेगी। दस हजार किसानों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि पतंजलि का आर्थिक निवेश सेवा के लिये है लाभ के लिये नहीं। भारत में चार लाख करोड़ रूपये के चीनी सामानों की बिक्री होने का संदर्भ देते हुए उन्होंने कहा कि भारत में 25 लाख करोड़ रूपये के उत्पाद निर्यात करने की क्षमता है। श्री रामदेव ने मुख्यमंत्री  चौहान को फकीर स्वभाव का मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि वे बड़ा सोचते हैं। सीधी बात करते हैं, मेहनती हैं। वे स्वभाव से फक्कड़ है और काम करने में अक्कड़ हैं। उन्होंने कहा कि श्री चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में आर्थिक और वैचारिक समृ‍द्धि दोनों हैं। मध्यप्रदेश शांतिपूर्ण और सुरक्षित प्रदेश है और सभी दिशाओं में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया अब प्रकृति की ओर लौट रही है और इसमें जड़ी-बूटियों की खेती और प्र-संस्करण करने के क्षेत्र में मध्यप्रदेश बड़ा केन्द्र बन सकता है। मुख्य सचिव अंटोनी डिसा ने मध्यप्रदेश के औद्योगिक परिदृश्य पर प्रस्तुतिकरण दिया। उन्होंने बताया कि बीते दो वर्ष में प्रदेश में 2 लाख 71 हजार करोड़ अर्थात् 41 बिलियन डॉलर का वास्तविक निवेश आ चुका है। लघु, मध्यम और सूक्ष्म उद्योगों का निवेश इसके अतिरिक्त है। वर्ष 2015 में ईज ऑफ डूईंग बिजनेस में प्रदेश पाँचवें स्थान पर आ चुका है। प्रदेश को लगातार कृषि कर्मण सम्मान मिला है। आरंभ में स्वागत भाषण प्रमुख सचिव वाणिज्य एवं उद्योग  मोहम्मद सुलेमान ने दिया। 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

कटारे का अंतिम संस्कार

मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष स्वर्गीय  सत्यदेव कटारे का आज पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ उनके गृह गाँव मनेपुरा, तहसील अटेर जिला भिण्ड में अंतिम संस्कार हुआ। राज्य सरकार की ओर से जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने स्व.श्री कटारे की पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। गार्ड आफ ऑनर दिया जाकर पुलिस की टुकडियों ने मातमी धुन के साथ में अंतिम सलामी दी। मुखाग्‍नि पुत्र श्री हेमंत कटारे ने दी। मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने नेता प्रतिपक्ष, पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता  सत्यदेव कटारे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि श्री कटारे मध्यप्रदेश विधानसभा में अपनी सक्रिय भूमिका के लिए जाने जाते थे। कुछ समय से गंभीर अस्वस्थता के बावजूद सदन में उपस्थिति होने में रूचि लेते थे। वे ओजस्वी वक्ता और जनहित के मुद्दे उठाने वाले समर्पित नेता थे। श्री कटारे सार्वजनिक जीवन में शून्य से शिखर की ओर बढ़ने के लिए सक्रिय रहे। जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष श्री कटारे के निधन से उनका मन आहत है। मंत्री डॉ. मिश्रा ने दिवंगत श्री कटारे की आत्मा की शांति और शोकाकुल कटारे परिवार एवं उनके मित्रों, शुभचिंतकों को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की विनती ईश्वर से की है। स्व.श्री सत्यदेव कटारे के अंतिम संस्कार में नर्मदा घाटी विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  लालसिंह आर्य, विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र कुमार सिंह, सांसद डॉ. भागीरथ प्रसाद, राज्यसभा सांसद  विवेक तन्खा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद  कमलनाथ, पूर्व केन्द्रीय मंत्री और सांसद  ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व केन्द्रीय मंत्री  सुरेश पचौरी, पूर्व मुख्यमंत्री  दिग्विजय सिंह, उपनेता प्रतिपक्ष  बाला बच्चन, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  अरूण यादव, राष्ट्रीय महासचिव  मोहन प्रकाश, विधायक  नरेन्द्र सिंह कुशवाह,  मुकेश चौधरी, डॉ. गोविन्द सिंह,  रामनिवास रावत,  जीतू पटवारी, श्रीमती इमरती देवी, पूर्व मंत्री  राकेश चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष  रामनारायण हिण्डोलिया,महापौर नगर निगम मुरैना  अशोक अर्गल, पूर्व सांसद डॉ. रामलखन सिंह, पूर्व विधायक  अरविन्द सिंह भदौरिया,  गजराज सिंह सिकरवार,  परशुराम सिंह भदौरिया, रामेश्वर दयाल अरेले,  सोपत जाटव, कुकुक्ट विकास निगम के अध्यक्ष  मुन्शीलाल, श्री संजीव कांकर,  रमेश दुबे,  मनोज पाल,  दर्शनसिंह,  उदयवीर सिंह सिकरवार ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी, पुलिस अधीक्षक  नवनीत भसीन सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में अन्य जन-प्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 सीईओ कॉन्क्लेव

इंदौर में सीईओ कॉन्क्लेव में शिवराज सिंह  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जीएसटी लागू होने के बाद भी उद्योगपतियों को करों में वर्तमान में दी जा रही छूट जारी रखी जायेगी। श्री चौहान  इंदौर में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट सीईओ कॉन्क्लेव को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सी.ई.ओ. कान्क्लेव में कहा कि मध्यप्रदेश शांति का द्वीप है। प्रदेश सरकार द्वारा सिटीजन चार्टर लागू कर शासन की सभी प्रक्रियाओं को समय सीमा में पूरा करने की व्यवस्था की गयी है। औद्योगिक निवेश के लिए प्रदेश में एकल खिड़की प्रणाली लागू की गई है। प्रदेश में निवेश की व्यापक संभावनाएँ हैं। मध्यप्रदेश की औद्योगिक विकास दर 10 प्रतिशत और कृषि विकास दर 20 प्रतिशत से भी अधिक है। प्रदेश सरकार की इन्वेस्टमेंट फ्रेंडली इण्डस्ट्रियल पॉलिसी है। प्रदेश सरकार और वह स्वयं निवेशकों के स्वागत के लिये दिल खोलकर तैयार है। उन्होंने उद्योगपतियों को विश्वास दिलाया कि वह स्वामी विवेकानन्द जी के शिष्य है, जो कहते हैं वह करते हैं। आप विश्वास के साथ मध्यप्रदेश आये, सरकार आपके स्वागत के लिए तैयार खड़ी है। उन्होंने कहा कि समिट का उद्देश्य भी निवेशकों की जिज्ञासाओं का समाधान करना है।  मुख्यमंत्री ने चर्चा के दौरान कहा कि प्रदेश में सवा लाख हेक्टेयर का लेण्ड बैंक है, जिसमें 50 हजार हेक्टेयर विकसित भूमि है। उन्होंने बताया कि किसान अपनी जमीन उद्योग को लीज पर दे सकें, इसके लिये केन्द्र सरकार से कानून में संशोधन करने का आग्रह किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में काम करने वाली कम्पनियों को वेट का 100 प्रतिशत रियम्बर्स किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार पीपीपी मोड पर स्किल डेव्हलपमेंट करने को तैयार है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार सूक्ष्म और लघु औद्योगिक इकाइयों को भी भरपूर मदद करने को तैयार है।  उद्योग मंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि आज देश में निवेश की बात होती है तो मध्यप्रदेश का नाम सबसे पहले लिया जाता है। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की इच्छाशक्ति के कारण प्रदेश सरकार निवेशकों को हर तरह की सुविधा देने के लिये तैयार है। प्रदेश में सुदृढ़ अधोसंरचना तैयार की गई है, जिसमें सड़क, पानी, बिजली जैसी सभी सुविधाएँ सरकार द्वारा तत्परता के साथ औद्योगिक इकाइयों को उपलब्ध करवाई जाएंगी।  इस अवसर पर प्रदेश के वित्त मंत्री  जयंत मलैया,  मुख्य सचिव अन्टोनी डिसा, औद्योगिक समूह हिन्दूजा ग्रुप के चेयरमेन जी.पी. हिन्दूजा, आदित्य बिरला ग्रुप के कुमार मंगलम बिरला, वीडियोकॉन ग्रुप के  वेणूगोपाल एन. धूत, सीमेंस लिमिटेड के  सुनील माथुर, इन्फोसिस ग्रुप के  गोपालकृष्णन, अपोलो ग्रुप की सुश्री शोभना सहित विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के सीईओ और सहआयोजक देशों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मध्यप्रदेश में निवेश

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट – 2016   मध्यप्रदेश के उद्योग मंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने 22-23 अक्टूबर 2016 को इंदौर में होने वाले ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2016 में शामिल होने वाले देश - दुनिया के औद्योगिक और व्यवसायिक घरानों के प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत करते हुए उनके प्रति ह्रदय से अपनी कृतज्ञता प्रकट की है। श्री शुक्ल ने उद्योगपतियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि देश के हृदय प्रदेश में निवेश के लिए सबसे अनुकूल माहौल है। मंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रदेश की लगातार बढ़ती विकास दर निवेश की संभावनाओं को प्रबल करती है। प्रदेश में अब न सिर्फ सिंगल टेबल के कॉन्सेप्ट के आधार पर उद्योग लगाने की सभी कार्रवाई मौके पर की जा रही है, बल्कि राज्य सरकार ने प्रदेश लघु-कुटीर उद्योग को बढ़ावा देने के लिये एक अलग विभाग भी बनाया है। साल 2014 में हुई जीआईएस में लगभग 6 लाख करोड़ रुपये के प्रदेश में निवेश की सकारात्मक संभावनाओं को प्रबल करते हुए रूचि दिखाई। मुझे पूरा विश्वास है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा के अनुरूप इस समिट में निवेश की पहल से प्रदेश के युवाओं को न केवल बेहतर रोजगार के अवसर मिलेंगे बल्कि उन्हें अपने कौशल के प्रदर्शन के लिये नया मंच भी मिलेगा। उद्योग मंत्री  शुक्ल ने कहा कि प्रदेश में भूमि अधिग्रहण की भी आवश्यकता नहीं है। उद्योग लगाने के लिये राज्य सरकार ने लेण्ड-बैंक बनाया है। इसमें 26 हजार हेक्टेयर भूमि उपलब्ध है। इतना ही नहीं, निवेशक प्रदेश में किसी भी स्थान से ऑनलाइन उद्योग लगाने के लिये भूमि ले सकते हैं। साथ ही राज्य सरकार द्वारा निवेशकों को पूरी स्वतंत्रता है कि वे अपनी पसंद के मुताबिक किसी भी सेक्टर में निवेश कर सकते हैं। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में यकीनन, हमारा प्रदेश विकास के गगन में नित नई ऊँचाइयों को छू रहा है। श्री शुक्ल ने उद्योगपतियों को यह भरोसा दिलाते हुए कहा कि प्रदेश में निवेश के लिये संचालित आकर्षक उदार नीति, उद्योगों के लिए बुनियादी सुविधाओं के साथ ही प्रदेश की बेहतर और संतुलित अर्थ-व्यवस्था कई मायनों में अहम है। राज्य सरकार की कोशिशों का ही प्रतिफल है कि शांति के टापू के रूप से पहचाना जाने वाला प्रदेश अब 'औद्योगिक शांति टापू' के नाम से देश- दुनिया में पहचाना जाने लगा है।   उद्योग मंत्री ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में देश का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान 'कृषि कर्मण अवार्ड' लगातार चार बार मध्यप्रदेश की झोली में आना, राज्य सरकार की सफल नीतियों और योजनाओं का सुफल ही नहीं, बल्कि प्रदेश में हरित क्रांति की सफलता का परिचायक है। श्री शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान का औद्योगिक क्रांति का सपना अब सच में तब्दील हो रहा है। इसके लिए राज्य सरकार ने कई सराहनीय कदम भी उठाये हैं। प्रदेश के हर संभागीय मुख्यालय को फोरलेन सड़क मार्ग से जोड़ना हो, उद्योगों की बेहतर ब्रांडिंग करना हो, प्रदेश में बिजली की भरपूर व्यवस्था हो, उद्योगों को सभी बुनियादी सुविधाएँ और सुदृढ़ अधोसंरचना मुहैया करने में राज्य सरकार अग्रणी है। राज्य सरकार द्वारा मध्यप्रदेश को विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने देश और दुनिया को मध्यप्रदेश की खूबियों से परिचित कराने के लिये देश में न केवल रोड शो किये बल्कि दुनिया के सभी प्रमुख देशों में स्वंय जाकर प्रदेश की विकास गाथा से उन्हें परिचित कराया। इसी का नतीजा है कि आज विश्व के फलक पर मध्यप्रदेश जाना-पहचाना नाम बन गया है। श्री शुक्ल ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र को प्राथमिकता दी गई हैं। इसके परिणाम भी अब जमीनी स्तर पर दिखने लगे हैं। इतना ही नहीं प्रदेश में निवेश की संभावनाओं को देखते हुए देशभर से ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के शीर्षस्थ उद्योगपतियों और व्यवसायिक घरानों के प्रतिनिधियों ने मध्यप्रदेश की ओर रूख किया है। निश्चित रूप से औद्योगिक क्षेत्र में हिन्दुस्तान का दिल दुनियाभर में अपना कीर्तिमान स्थापित करने को तैयार है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

स्किल यूनिवर्सिटी

तकनीकी शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार), स्कूल एवं श्रम राज्य मंत्री  दीपक जोशी से फाउण्डर चेयरमेन ऑफ एज्यूकेशन ट्रस्ट एण्ड द पुरी फाउण्डेशन एण्ड फाउण्डर ऑफ प्यूरिको ग्रुप ऑफ कम्पनीज, लंदन  नाथू आर. पुरी ने भेंट की। श्री पुरी ने प्रदेश में स्किल और इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग सेंटर और यूनिवर्सिटी खोलने के संबंध में चर्चा की। श्री पुरी ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की लंदन विजिट में मैं उनसे मिला था। स्किल सेंटर खोलने के संबंध में चर्चा हुई थी। राज्य मंत्री  जोशी ने प्रदेश में स्किल यूनिवर्सिटी खोलने संबंधी प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शासन की ओर से उन्हें पूरा सहयोग दिया जायेगा। श्री जोशी ने कहा कि भोपाल और इंदौर में उपलब्ध जमीन का अवलोकन कर सकते हैं। श्री पुरी द्वारा गुजरात में यूनिवर्सिटी का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में इन्वेस्टमेंट करने की इच्छा है। इस संबंध में शीघ्र निर्णय लेंगे। इस दौरान प्रमुख सचिव  कल्पना श्रीवास्तव, अपर सचिव सुनील गुप्ता और संचालक कौशल विकास  संजीव सिंह उपस्थित थे।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

प्रभात झा  स्वास्थ्य

नरोत्तम ने ली प्रभात झा के स्वास्थ्य की जानकारी    मध्यप्रदेश के जनसंपर्क, जल संसाधन तथा संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने  नई दिल्ली में उपचार के लिए दाखिल राज्यसभा सांसद  प्रभात झा के स्वास्थ्य की जानकारी ली। मंत्री डॉ. मिश्रा ने श्री झा का उपचार कर रहे डॉक्टरों और विशेषज्ञों से भी चर्चा की। श्री झा का स्वास्थ्य पूर्व से बेहतर है। मंत्री डॉ. मिश्रा ने श्री झा के जल्द ही पूर्ण स्वस्थ होने की कामना भी की।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

बालाजी वेफर्स shivraj singh

शिवराज ने 276 करोड़ लागत की बालाजी वेफर्स यूनिट का किया उदघाटन  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि निवेशकों को मध्यप्रदेश में निवेश का अच्छा वातावरण उपलब्ध करवाने के साथ ही उनकी सुविधा के लिये सिंगल विण्डो प्रणाली लागू की गयी है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश देश ही नहीं, बल्कि दुनिया में अग्रणी राज्य है। श्री चौहान  इंदौर जिले के महू तहसील के ग्राम भैंसलाय में बालाजी वेफर्स की 276 करोड़ लागत की इंदौर यूनिट का उदघाटन कर रहे थे। खनिज साधन एवं वाणिज्य-उद्योग मंत्री  राजेन्द्र शुक्ल और पशुपालन एवं मत्स्य-पालन मंत्री श्री अंतर सिंह आर्य कार्यक्रम में उपस्थित थे। मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि प्रदेश में निवेशकों के लिये बिजली, पानी, सड़क और जमीन की पर्याप्त उपलब्धता है। निरंतर प्रयासों से प्रदेश की विकास दर 10 प्रतिशत हुई है और कृषि विकास दर में हम देश के साथ-साथ दुनिया में भी अग्रणी हैं। मुख्यमंत्री ने बालाजी वेफर्स से कहा कि वे इंदौरी आलू भुजिया के उत्पादन की यूनिट भी शुरू करें। उन्होंने बताया कि मालवा में अच्छी किस्म के आलू का उत्पादन हो रहा है। साथ ही शुगर फ्री आलू भी बोया जा रहा है। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता जाहिर की कि इस औद्योगिक इकाई की स्थापना से 3500 लोगों को रोजगार तो मिलेगा ही, किसानों द्वारा उत्पादित आलू की भी खपत होगी। बालाजी वेफर्स प्रायवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर  चंदूभाई वीरानी ने कहा कि मध्यप्रदेश में उनकी पहली यूनिट है और देश में तीसरी। उन्होंने बताय कि यूनिट की स्थापना में राज्य सरकार और एकेव्हीएन का उन्हें पूरा सहयोग मिला। उन्होंने बताया कि प्रदेश में निवेशकों के लिये बेहतर वातावरण है। हमारा प्रयास है कि मेक-इन-इण्डिया के साथ मेक-इन-मध्यप्रदेश की सरकार की परिकल्पना को हरसंभव सहयोग दें।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

satydev katare nidhan

  मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और कोंग्रेस के जुझारू नेता सत्यदेव कटारे का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार को निधन हो गया। कटारे का मुंबई के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।कटारे के निधन से कोंग्रेस को बड़ा नुक्सान हुआ है।  भिंड जिले की अटेर विधानसभा सीट से विधायक सत्यदेव कटारे बीमारी के लिए इलाज के लिए न्यूयॉर्क भी गए थे।  इसके बाद उनकी सेहत में कुछ सुधार आया था।  पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के हीरानंदनी अस्पताल में उन्हें भर्ती किया गया था ,जहाँ उनका निधन हो गया।    -सत्‍यदेव कटारे का जन्‍म 15 फरवरी 1955 हुआ था. -विधि में स्‍नातकोत्‍तर कटारे भिंड जिले के मनेपुरा (अटेर) से संबंध रखते थे। -अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कटारे ने युवा कांग्रेस के साथ की थी। -1985 से 1990 तक वे मध्‍यप्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव रहे। -मोतीलाल वोरा के कार्यकाल में 1989 से 1990 तक वे परिवहन और जेल के सहायक मंत्री रहे थे। -दिग्विजय सिंह शासनकाल में 1993 से 1995 तक वे मध्‍यप्रदेश के गृह राज्‍यमंत्री रहे। -1995 से 1998 के दौरान वे मध्‍यप्रदेश के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री रहे। -2003 से 2008 तक वे भिंड के अटेर क्षेत्र के विधायक रहे. 2008 विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद वह पिछले विधानसभा चुनाव में फिर अटेर से विधायक चुने गए थे।   सत्यदेव कटारे के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ,जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा ,विधानसभा अध्यक्ष सीताशरण शर्मा ,मध्यप्रदेश कोंग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव सहित तमाम नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।  गुना सांसद एवं एवं लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के मुख्य सचेतक जयोरिादित्य सिंधिया ने नेता प्रतिपक्ष श्री सत्यदेव कटारे के निधन पर गहरा दुख व्यक्तकरते हुए कहा कि अत्यंत दुख का विषय है कि मप्र विधानसभा में नेता विपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  सत्यदेव कटारे जी हमारे बीच नहीं रहे। श्री कटारे के निधन से कांग्रेस की तो अपूर्णीय क्षति है ही, लेकिन व्यक्तिगत तौर पर मैंने अपना अभिन्न सहयोगी एवं सलाहकार खो दिया है। मुझे जब भी किसी विषय पर सलाह की आवष्यकता होती थी, मुझे कटारे जी का ध्यान आता था। श्री कटारे ने दशकों तक मेरे पूज्य पिता जी के साथ नजदीकी से काम किया। सुख एवं दुख हर समय वे हमारे परिवार के साथ खड़े रहे। कटारे के निधन से केवल ग्वालियर-चंबल ने ही नहीं बल्कि मध्य प्रदेश  ने एक प्रबुद्ध वक्ता, विधिवेत्ता एवं संसदीय मामलों के जानकार तथा जननेता को खो दिया है। श्री कटारे अपने तेजस्वी व्यक्तित्व एवं कृतित्व के आधार पर मध्य प्रदेश  की राजनीति में एक नया आयाम स्थापित किए। 1977 में लोकतंत्र की प्रथम पाठषाला ग्राम पंचायत कोषण जिला भिंड से पंच के रूप में अपनी राजनीति यात्रा प्रारंभ करने वाले श्री कटारे 1985 में पहली बार विधायक चुने गए। इसके बाद 1993, 2003, 2013 में मध्य प्रदेष विधानसभा के सदस्य चुने गए। मध्य प्रदेष के गृह राज्य मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल को लोग आज भी याद करते हैं। 2013 में जब कांग्रेस को विपक्ष में बैठना पड़ा तब मुद्दों पर गहरी पकड़ रखने वाले श्री सत्यदेव कटारे जी को कांग्रेस हाईकमान ने ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। श्री कटारे ने पूरे मनोयोग से एक रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाते हुए सरकार को जनहित के मुद्दों पर कठघरे में खड़ा किया। दुर्भाग्य से पिछल कुछ माह से उनका स्वास्थ्य खराब था, मैं अपने भोपाल प्रवास के दरम्यान उनने मिलने गया था, उस समय उनकी जीवटता अनुकरणीय थी, उम्मीद थी कि वह जल्दी ही स्वस्थ होकर हमारे बीच आएंगे और पूरी दबंगता से कांग्रेस पार्टी  एवं जनता की सेवा जो उन्होंने पूरे जीवन में अनवरत रूप से जारी रखा, उसको आगे बढ़ाएंगे।  आज कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता को संकल्प लेना चाहिए कि श्री कटारे के जन संघर्ष एवं उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए पूरे मनोयोग से जुट जाएं।  श्री सत्यदेव कटारे जी का पार्थिव शरीर आज  21अक्टूबर को  ग्वालियर विमानतल पहुंच । वहां से श्री कटारे की पार्थिव देह को  भिंड निवास एवम अंतिम संस्कार के लिए पैतृक ग्राम मनेपुरा ले जाया जाएगा। जहाँ  22 अक्टूबर शनिवार को सुबह 10 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

दिलीप बिल्डकॉन को अवाॅर्ड

दिलीप सूर्यवंशी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर्सन ऑफ ईयर इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र की इंटरनेशनल मैग्जीन ‘कंस्ट्रक्शन वीक’ के 6वें ऑल इंडिया अवाॅर्ड समारोह में अग्रणी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड को 3 श्रेणियों में पुरस्कार मिले।  मैग्जीन ने मुंबई में आयोजित समारोह में कंस्ट्रक्शन और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट क्षेत्र की कंपनियों की संस्थान कार्यक्षमता, व्यक्तिगत दक्षता व कार्य सफलता के आधार पर 18 श्रेणियों में अवाॅर्ड दिए। भोपाल की दिलीप बिल्डकॉन को ‘रोड कंट्रेक्टर ऑफ द ईयर’ तथा कंपनी द्वारा निर्मित ‘हैदराबाद से डिंडी राजमार्ग’ को बेस्ट रोड ऑफ द कंट्री का अवाॅर्ड मिला। संस्था के प्रबंध संचालक दिलीप सूर्यवंशी को ‘इन्फ्रास्ट्रक्चर पर्सन ऑफ ईयर’ अवाॅर्ड से नवाजा गया।  विजेताओं के चयन के लिए ज्यूरी का गठन किया गया था। इसमें एचडीएफसी रियल्टी के सीईओ विक्रम गोयल, रिलायंस इंडस्ट्रीज की ईपीसी अकादमी वाइस प्रेसिडेंट प्रोजेक्ट सरोश बाला, टाटा हाउसिंग डेवलपमेंट एमडी व सीईओ ब्रोटिन बेनर्जी, एस्सल इन्फ्रा के अध्यक्ष सिटिज़ एंड स्टेटिक्स गाय पैरी, हैवल्स इंडिया में उपाध्यक्ष ईडबल्यूयूए बिजनेस यूनिट विवेक यादव शामिल थे। 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

lata aelkar

अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष बने  गजेंद्र पटेल भाजपा के मध्यप्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार चौहान ने बुधवार को तीन मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा कर दी। अभिलाष पांडे को युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। महिला मोर्चा की अध्यक्ष लता एलकर तथा अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष के रूप में गजेंद्र पटेल की घोषणा की गई है। मिशन 2018 की रणनीति मिशन 2018(विधानसभा चुनाव) को देखते हुए संगठन महामंत्री सुहास भगत अपने सिरे से टीम तैयार करना चाहते हैं। ऐसी पहले से ही उम्मीद थी कि मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के पदों पर फेरबदल होगा या वे अपनी उम्मीदों पर खरा उतरे नेताओं को मौका देंगे। अभिलाष पांडे ने जबलपुर से अखिल भारती विद्यार्थी परिषद से अपनी छात्र राजनीती की शुरुवात की । विद्यार्थी परिषद् में नगर से लेकर प्रदेश मंत्री के दायित्व का निर्वहन किया , छात्र राजनीती में काम करते हुए म,प्र, में कई आंदोलनो के आंदोलन  संयोजक के रूप में नेतृत्व किया ।  और कई  बार पुलिस प्रसासन के साथ संघर्ष किया और लाठिया भी खाई ,और जेल भी गए ।10 साल परिषद्  में काम किया । 2 बार दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में जिम्मेदारी का सफलता पूर्वक निर्वहन किया ।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

lokayukt chapa gwalior

बिजली विभाग के डीजीएम के ठिकानों पर छापेमारी  ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने मुरैना में पदस्थ बिजली विभाग के डीजीएम(विजिलेंस) सत्येंद्र सिंह चौहान के ठिकानों पर छापा मारा। बुधवार अल सुबह 5:30 बजे लोकायुक्त पुलिस की अलग-अलग टीमों ने उनके चौहान के ग्वालियर सहित विभिन्न ठिकानों पर एक साथ दबिश दी और काली कमाई के कुबेर का खुलासा किया।  जांच के दौरान डीजीएम के पास करोड़ों रुपए की संपत्ति मिली है। उनके खिलाफ लोकायुक्त को आय से अधिक संपत्ति रखने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद लोकायुक्त एसपी अमित सिंह और उनके टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। छापे की कार्रवाई जारी है, डीजीएम के घर से जेवरात और कुछ नगदी भी बरामद हुई है। करोड़ों रुपए की काली कमाई ,भगवान कॉलोनी मुरान में तीन मंजिला मकान ,द्वारकाधीश कॉलोनी में 2600 वर्गफटी में पानी का प्लांट ,अनुपम नगर में 1500 वर्गफीट का प्लाट ,सौसा में प्लाट, साढे़ चार बीघा जमीन,तीन टाटा लोडिंग गाड़ी और कृषि भूमि के कागजात बरामद। 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraj singh dharam samellan

"धर्म और राज व्यवस्था" पर धर्म-धम्म सम्मेलन में मुख्यमंत्री  चौहान  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जिसमें सबका सुख और सबका कल्याण हो वही लोक नीति है। लोक नीति ऐसी होना चाहिये जो इन लक्ष्यों की पूर्ति कर सके। मुख्यमंत्री श्री चौहान साँची बौद्ध एवं भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय द्वारा 'धर्म और राज व्यवस्था' पर आयोजित तीन दिवसीय चौथे धर्म-धम्म सम्मेलन के शुभारंभ सत्र को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन में देश-विदेश के लगभग 200 विद्वान भाग ले रहे हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि दूसरों की भलाई से बड़ा कोई धर्म नहीं है और दूसरों को तकलीफ पहुँचाने से बड़ा अधर्म नहीं है। विश्व में धर्म के नाम पर सबसे ज्यादा खून बहाया गया है पर जिसके नाम पर खून बहाया गया है वह धर्म नहीं बल्कि उपासना पद्धति है। धर्म के कई स्वरूप हैं। सत्य, अहिंसा, अस्तेय और अपरिग्रह धर्म हैं। स्नेह,प्रेम,शांति और आत्मीयता धर्म है। जो दूसरों को आनंद दे वही धर्म है। सुख तात्कालिक होते हैं और आनंद स्थायी होता है। प्रदेश सरकार ने राज्य के नागरिकों के जीवन में आनंद लाने के लिये आनंद विभाग बनाया है। स्वामी विवेकानंद ने कहा है कि सत्य एक है पर इस तक पहुँचने के रास्ते अलग-अलग हैं। भारत में हजारों वर्ष पहले कहा गया है कि सारा विश्व एक परिवार है। प्रदेश में जनता से जुड़े फैसले समाज के उस वर्ग से बात करके लागू करने की व्यवस्था की गयी है। धर्म-धम्म सम्मेलन में आये अलग-अलग क्षेत्र के विद्वानों के विचार विमर्श के बाद मिले निष्कर्ष को प्रदेश में लागू करने के प्रयास किये जायेंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने कार्यक्रम में साँची बौद्ध एवं भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय की काफी टेबल बुक का विमोचन किया। शुभारंभ सत्र की अध्यक्षता श्रीलंका महाबोधी सोसायटी के प्रमुख बेनेगेला उपाथिसा नायका थेरो ने की। कार्यक्रम में संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के मंत्री सुरेंद्र पटवा, साँची बौद्ध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.वाय.एस.शास्त्री़, इंडियन काउंसिल ऑफ फिलासाफिकल रिसर्च के अध्यक्ष  एस.आर. भट्ट और साँची बौद्ध विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार  राजेश गुप्ता उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

suresh prbhu

    रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने नई ब्राडगेज लाइन पर जबलपुर से सुकरी मंगेला तक ट्रेन का मंच से बटन दबा ग्रीन सिग्नल देकर शुभारंभ किया। इस दौरान उनके साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे। नैरोगेज को ब्रॉडगेज में बदलने में रेलवे को 38 साल लग गए। पहली बार मंगलवार को यात्रियों को लेकर पैसेंजर ट्रेन जबलपुर के मदलमहल स्टेशन से सुकरी मंगेला के लिए रवाना हुई। 46 किमी की दूरी ट्रेन 30 किमी की रफ्तार से तय करेगी। जबलपुर-सुकरी पैसेंजर चलने से यात्रियों को आवागमन में राहत मिलेगी। मदन महल टर्मिनल- मुख्य स्टेशन से ट्रेनों के लोड कम होगा। मुख्य रेलवे स्टेशन में वाईफाई सुविधा से पैसेंजर को मुफ्त इंटरनेट मिलेगा। इसके साथ ही मुख्य रेलवे स्टेशन में वाटर वेडिंग मशीन से प्लेटफार्म पर सस्ता आरओ वाटर मिलेगा। 1978 से जगी थी आस जबलपुर से महाराष्ट्र के गोंदिया तक 285.4 5 किमी नैरोगेज थी। इस ट्रैक का ब्रॉडगेज में बदलने के लिए 1978 में योजना बनी थी। सर्वे कार्य शुरू किया गया। इसके बाद प्रोजेक्ट पर कोई कार्य नहीं हुआ। 1996-97 में रेलवे बोर्ड ने प्रोजेक्ट को स्वीकृति दे दी। तीन गुना ज्यादा बढ़ गई लागत : शुरुआत में इस प्रोजेक्ट के लिए 386.30 करोड़ का बजट तय किया गया। लेकिन प्रोजेक्ट की देरी की वजह से इसकी लागत तीन गुना से ज्यादा बढ़ गई। इस समय लागत लगभग 12 सौ करोड़ हो गई है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 शौर्य स्मारक

झारखंड और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों ने किया शौर्य स्मारक का भ्रमण   मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फड़णवीस और झारखंड के मुख्यमंत्री श्री रघुवरदास आज शौर्य स्मारक पहुँचे। उन्होंने वीरों का नमन किया। शौर्य स्मारक का भ्रमण किया। मुख्यमंत्री झारखंड  रघुवरदास ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने शौर्य स्मारक का निर्माण करवाकर अनुकरणीय और प्रशंसनीय कार्य किया है। यहाँ आने पर देशभक्ति की नई प्रेरणा मिली है। देश की रक्षा में जीवन का बलिदान करने वाले वीर सैनिकों का हम पर जो कर्ज है उसे चुकाने का अदभुत प्रयास है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री  देवेन्द्र फड़णवीस ने कहा कि शौर्य स्मारक का निर्माण मध्यप्रदेश सरकार का अभिनंदनीय कार्य है। देशभक्त समाज के निर्माण की यह प्रभावशाली पहल है। उन्होंने कहा कि शौर्य स्मारक की विषय-वस्तु और संरचना अदभुत और अनूठी है। यह अत्यंत प्रेरणादायी सुन्दर अंतर्राष्ट्रीय स्तर का स्थल है। प्रारम्भ में तीनों मुख्यमंत्रियों ने शौर्य स्मारक स्थित खुले रंगमंच, वीथिका, द्रोणाचार्य सभागार का अवलोकन किया। मध्यप्रदेश के 284 शहीद के गाँव से आयी शौर्य रज कलश का नमन किया और शौर्य स्तंभ पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

rti

  शैफाली गुप्ता  मध्यप्रदेश  राज्य सूचना आयोग ने कालेज प्राचार्य को गलतबयानी के लिए फटकार लगाते हुए सूचना के अधिकार के उल्लंघन का दोषी करार दिया है और उनके विरूध्द दस हजार रू. के जुर्माने का दंडादेष पारित किया है । शासकीय छत्रसाल महाविद्यालय, पिछोर (षिवपुरी) के प्रभारी प्राचार्य डा. के. के. चतुर्वेदी को आदेश  दिया गया है कि अर्थदंड की राषि एक माह में आयोग में जमा कराएं ।  राज्य सूचना आयुक्त आत्मदीप ने इस मामले में दायर अंतिम अपील की 3 बार सुनवाई करने के बाद पारित आदेष में कहा कि लोक सूचना अधिकारी/प्रभारी प्राचार्य ने अपीलार्थी को उपलब्ध वांछित सूचना देने में हीलहवाला कर सूचना के अधिकार के प्रति इरादतन असद्भाव प्रदर्षित किया, अपीलार्थी व प्रथम अपीलीय अधिकारी को ही नहीं, बल्कि आयोग को भी गलत व भ्रामक जानकारी देकर जिम्मेदारी से बचने का प्रयास किया और प्रथम अपीलीय अधिकारी के आदेष का ही नहीं, अपितु आयोग के आदेष का भी पालन नहीं किया /यही नहीं,  पर्याप्त समय, अवसर व चेतावनी देने के बाद भी प्रभारी प्राचार्य आयोग द्वारा उनके विरूध्द जारी कारण बताओ नोटिस की सुनवाई में उपस्थित नहीं हुए और कारण बताओ नोटिस का उत्तर भी प्रस्तुत नहीं किया । लोक सूचना अधिकारी यह सिध्द करने में विफल रहे कि उनके द्वारा आवेदन का युक्तियुक्त रूप से निर्दिष्ट अवधि में निराकरण किया गया ।  यह था मामला: अपीलार्थी अतुल गुप्ता ने आवेदन दि. 13/03/15 में लोक सूचना अधिकारी/प्रभारी कालेज प्राचार्य से षिक्षक दैनंदिनी, हाजिरी रजिस्टर व सी.सी.ए. के अंकपत्रक की जानकारी मांगी थी । प्रभारी प्राचार्य ने पहले इसे पर पक्ष की निजी व गोपनीय जानकारी बताकर पर पक्ष की असहमति के आधार पर देने से इंकार किया । जबकि प्रदत्त किए जाने हेतु रेकार्ड उपलब्ध था जो लोक दस्तावेज की श्रेणी में आता है । फिर प्रथम अपील की सुनवाई में प्रभारी प्राचार्य ने यह कहकर जानकारी देने में असमर्थता जता दी कि षिक्षक दैनंदिनी व हाजिरी रजिस्टर संबंधी रेकार्ड दीमक लग जाने के कारण मुख्य लिपिक द्वारा दि. 22/04/15 को जला दिया गया । अतः रेकार्ड उपलब्ध नहीं है।  प्रभारी प्राचार्य ने तब अपीलीय अधिकारी को यह नहीं बताया कि उन्होने ही दीमक प्रभावित रेकार्ड की सूची का अवलोकन कर मुख्य लिपिक को रेकार्ड नष्ट करने हेतु निर्देषित किया था । प्रभारी प्राचार्य ने यह तथ्य तब भी प्रकट नहीं किया जब अपीलीय अधिकारी ने उन्हें निर्देषित किया कि वे मुख्य लिपिक से जानकारी लें कि उन्होने किस दिनांक को, किसके आदेष से, कौन-कौन सा रेकार्ड नष्ट किया । जबकि प्रभारी प्राचार्य ने आयोग के समक्ष स्वीकार किया कि उन्होने ही रेकार्ड सूची का अवलोकन कर रेकार्ड तत्काल नष्ट करने का निर्देष दिया था ।  गलत बयानी:प्रभारी प्राचार्य ने सी.सी.ई. संबंधी जानकारी देने से यह कह कर इंकार कर दिया था कि विश्वविद्यालय  के नियमानुसार यह जानकारी विश्वविद्यालय को भेज दी  जाती है। उसे कालेज में रखने का प्रावधान नहीं है। इस पर अपीलीय अधिकारी ने प्राचार्य को निर्देषित किया कि वे  विश्वविद्यालय के उस नियम की प्रति अपीलार्थी को उपलब्ध कराएं जिसके तहत सी.सी.ई. रेकार्ड कालेज में रखने का प्रावधान नहीं है। पर प्रभारी प्राचार्य ने इस आदेश  का भी पालन नहीं किया । वे उनके द्वारा अपीलार्थी व प्रथम अपीलीय अधिकारी को दी गई इस जानकारी की सत्यता सिध्द करने में भी विफल रहे कि  विश्वविद्यालय के नियमानुसार सी.सी.ई. का रेकार्ड कालेज में 6 माह तक ही रखा जाता है । उसके बाद विष्वविद्यालय को भेेज दिया जाता है । उसके बाद यह रेकार्ड कालेज में रखने का कोई प्रावधान नहीं है । अंततः प्रभारी प्राचार्य ने विलंब से अपीलार्थी को सी.सी.ई. की वह जानकारी उपलब्ध करा दी जिसे उन्होंने अनुपलब्ध बताकर देने से इंकार कर दिया था । किन्तु अपीलार्थी षिक्षक दैनंदिनी व हाजिरी रजिस्टर की वह जानकारी प्राप्त करने से वंचित रह गया जो उस समय उपलब्ध थी और जिसे जानकारी देने की 30 दिन की समय सीमा खत्म होने के बाद जलाया गया ।  विधि विरूध्द कृत्य:आयोग के अनुसार उक्त जानकारी लोक दस्तावेज की श्रेणी में आती है जिसे पर पक्ष की निजी व गोपनीय जानकारी बताकर देने से इंकार किया जाना विधि विरूध्द था । प्रभारी प्राचार्य द्वारा कारण बताओ नोटिस का उत्तर पेश  करने के लिए डेढ़ माह का अतिरिक्त समय मांगा गया । इस पर आयुक्त आत्मदीप ने उन्हे इससे अधिक करीब 2 माह का समय देते हुए अगली पेषी पर जवाब पेश  करने का आदेश  दिया । पर प्रभारी प्राचार्य न अगली पेशी  पर हाजिर हुए, न इसका कोई कारण बताया और न ही कारण बताओ सूचना पत्र का उत्तर प्रेषित किया । उन्होने आयोग का आदेश  प्राप्त न होने की भी गलत जानकारी दी जबकि उनके कार्यालय द्वारा आयोग का आदेश प्राप्त होने की पुष्टि की गई ।   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

rajniti madhyprdesh

मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस एक ही नाव पर सवार हैं। दोनों ही दलों के नेतृत्व नोंकदार सवालों का सामना कर रहे हैं। भाजपा में चुभने वाले प्रश्नों की कम संख्या होने से अनुशासनहीनता और कांग्रेस में इसे आंतरिक लोकतंत्र कहा जाता है। बशर्ते की सवाल गांधी परिवार को खरोंच न लगाते हों। सियासत में जिस चेहरे में जिताने का दम है तब तक वह लीडर। इसके चलते बीस बरस पहले कांग्रेस में दिग्विजय सिंह लीडर थे तो 2003 में उमा भारती। इसके बाद 2008 और 2013 में यह तमगा शिवराज सिंह चौहान की छाती पर सजा है। मगर भाजपा नेताओं में 2018 का चुनाव जीतने को लेकर जो संशय है और इसके पीछे सवाल भी। ये सवाल समझा ही जाता है कि शाह की शह पर कैलाश विजयवर्गीय से लेकर हर कोई पूछने लगा है। इनमें भ्रष्टाचार, प्रशासनिक अक्षमता, बेलगाम नौकरशाही, सरकार की दासी बना संगठन प्रमुख हैं। सो ये सवाल सत्ता-संगठन के दोनों चौहानों (शिवराज और नंदूभैया) पर हैं। ऐसे में लाख खुशामद के बाद भी मोदी सरकार की बेरुखी शिव को परेशान कर रही है। भोपाल में पिछले दिनों देश के इकलौते शौर्य स्मारक के शुभारंभ पर आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी ने सर्जिकर स्ट्राइक पर तो अपनी चुप्पी को सेना के प्रहार से जोड़ा लेकिन यह अवसर देने वाले राज्य के खाते में कुछ नहीं डाला। ऐसे में शिवराज की हालत कुछ इस तरह की हो रही है... उलझी हुई निगाहों से मुझे देखता रहा आइने में खड़ा शख्स परेशान था बहुत। मोदी ने बतौर प्रधानमंत्री अब तक सूबे की आठ दफे सैर (माफी के साथ) की है पर जनता के हित में कोई पैकेज नहीं दिया और न दिल खुश करने वाली कोई बात कही। जबकि यहां मतदाताओं ने दिल्ली में मोदी की सरकार बने इसके लिए राज्य की 29 में से 27 लोकसभा सीटें जिताकर दी थीं (झाबुआ हारने के बाद 26)। भाजपा का लगातार साथ देने वाले इस राज्य की माली हालत यूपीए सरकार के शासनकाल से भी खराब है। ऐसा लग रहा है मानो भाजपा की सरकार बनाने की सजा दी जा रही है। मोदी ने मांगने पर भी मदद नहीं की। मसला चाहे सूखे का रहा हो या अतिवृष्टि का। किसान आत्महत्या कर रहा हो या सरकार को वेतन बांटने के लाले पड़ रहे हों। राज्य का खजाना खाली है और इक्विटी बेच-बेचकर किसी तरह काम चलाया जा रहा है। बारिश से बर्बाद हुई सड़कों को चलने लायक बनाने के लिए 6 हजार करोड़ की जरूरत है। बच्चे कुपोषण और महिलाएं खून की कमी की शिकार हैं। स्कूल, कॉलेज, अस्पताल बदहाल हैं। न तो पढ़ाई हो रही है और न उसकी कोशिशें। समस्याएं तो ढेरों हैं। प्रधानमंत्री से उम्मीद थी कि मौका भले ही शौर्य स्मारक के शुभारंभ का है मगर मध्यप्रदेश को राहत देने के लिए कोई बड़ी घोषणा करने के लिए बड़ा दिल दिखाते, लेकिन ऐसा हो न सका। कर्ज में डूबा राज्य अपने बजट के बराबर कर्ज लेने के आंकड़े से थोड़ी दूर है। इस पर हड़ताल की धमकी के कारण सातवां वेतनमान दिवाली बोनस ये सरकार पर भारी पड़ रहे हैं। किसान बेचारा चुप है सो मेहनत और अच्छी पैदावार के बाद भी लागत मूल्य न मिलने से बुरे दिनों को आता देख रहा है। दिल्ली में यूपीए की सरकार के समय मुख्यमंत्री समेत सांसद, विधायक धरने की धमकी दे केन्द्र से मदद ले आते थे। लेकिन मोदी सरकार में शांति रखना, अनुशासन या कुर्सी बचाए रखने की विवशता है। शायद इसे ही कहते हैं ‘बड़ा मारे और रोने भी न दे।’ इस लाचारी ने मानो राज्य के बुरे दिन ला दिए हैं। ग्यारह साल से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को इस समय चौतरफा घेरने की तैयारी है। राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय भ्रष्टाचार, निरंकुश नौकरशाही और संगठन में असंतोष का त्रिशूल चला रहे हैं। संघ परिवार ने भी बालाघाट के बैहर में अपने स्वयंसेवक की पुलिस पिटाई के बाद सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश प्रभारी विनय सहस्रबुद्धे और प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत पहले से ही नाखुश हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा भी मौके की तलाश में मुद्दों पर धार किए हुए उचित अवसर की प्रतीक्षा में हैं। केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने यह कहकर पहले ही सनसनी फैला दी है कि सरकार उन्होंने बनाई थी मजे दूसरे ले रहे हैं और सजा उन्हें मिल रही है। यह बात उन्होंने दिग्विजय सिंह द्वारा लगाए गए मानहानि के मुकदमे के चलते पेशी पर आने के दौरान भोपाल में कही। उमा भारती ने 2003 में दिग्विजय सिंह पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। इन आरोपों के चलते सुन्दरलाल पटवा और विक्रम वर्मा ने दिग्विजय सिंह को ईमानदार बता मुकदमे से मुक्त हो गए। दूसरी तरफ शिव के शुभचिन्तक केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर खामोशी ओढ़े हैं। इक्का-दुक्का केन्द्रीय मंत्री मुख्यमंत्री बनने का सपना भी देख सुनहरे पलों में खोए-खोए से हैं। इन्हें अपने मोदी कनेक्शन पर भरोसा है। मगर पहले दिल्ली और बिहार हारने के बाद और यूपी चुनाव तक अटका हुआ है। यूपी भाजपा जीती तो सीएम के दावेदार नया सूट सिलवा लेंगे नहीं तो मामला फिर गुजरात चुनाव तक लटकेगा। बहरहाल, कांग्रेस का प्रदेश नेतृत्व भी आए दिन बदलाव और बड़े नेताओं के दबाव में दबा जा रहा है। कभी ज्योतिरादित्य सिंधिया तो कभी कमलनाथ को कमान सौंपने की अफवाहें इधर पंख लगाए उड़ती हैं उधर अरुण यादव समर्थक बेचैन हो जाते हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पचौरी अलबत्ता प्रदेश नेतृत्व और पदाधिकारियों की गुड लिस्ट में बने हुए हैं। एक बैठक में पचौरी ने यादव और उनकी टीम की खूब तारीफ की थी। बदलाव की अफवाहें जब तक सच न हो जाएं तब तक राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह दूर से इसका आनंद ले रहे हैं। जबकि प्रदेश कांग्रेस में सुई भी गिरे तो उसकी आवाज उन्हें सुनाई पड़ती है। हकीकत तो यह है कि प्रदेश कांग्रेस का मसला आलाकमान के एजेंडे में नहीं है। अभी तो वह यूपी चुनाव पर फोकस किए हुए हैं । फिलहाल तो प्रदेश सरकार और कांग्रेस का नेतृत्व आईने में खड़े परेशान शख्स की तरह हैं। 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

शहडोल और नेपानगर में उपचुनाव 19 नवम्बर को

   शहडोल और नेपानगर में उपचुनाव की तारिख चुनाव आयोग ने घोषित कर दी है। 19 नवंबर को मतदान होगा और 22 नवंबर को मतगणना की जाएगी। चुनाव में उम्मीदवारों के नामांकन की आखिरी तारीख 2 नवंबर है। इसके साथ ही नामांकन वापस लेने की ता‍रीख 5 नंवबर है। शहडोल में संसदीय सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है। दलपत सिंह परस्ते के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। वहीं बुरहानपुर जिले में नेपानगर विधासभा सीट के लिए उपचुनाव होना है। गौरतलब है कि चुनाव की तिथियां घोषित होने से पहले ही राजनीतिक दलों के नेता दोनों स्थानों पर अपने दौरे कर रहे हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

उमा भारती को  राहत ,वारंट निरस्त

    पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की ओर से दायर मानहानि के मुकदमे के मामले में केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती को भोपाल कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। भोपाल कोर्ट ने उनके खिलाफ जारी हुए गिरफ्तारी वारंट निरस्त कर दिया है। वारंट पर स्टे के बाद कोर्ट ने सुनवाई की तारीख 17 अक्टूबर तय की थी। इसके बाद सोमवार को मंत्री कोर्ट के समक्ष पेश हुईं थी| कोर्ट में उमा भारती के पिछली सुनवाइयों में अनुपस्थिति का कारण कावेरी जल विवाद से संबंधित बैठकों में व्यस्तता बताया गया। इसके बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट निरस्त कर दिया। इस प्रकरण में दोनों पक्षों में सुलह के आसार के बीच दिग्विजय इस बात पर अड़े हैं कि उमा भारती अदालत में उनसे माफी मांगें। वहीं गिरफ्तारी वारंट निरस्त होने के बाद अब उमा भारती ने कहा है कि वो दिग्विजय सिंह से समझौता नहीं करेंगी। 2003 के विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा नेता उमा भारती ने एक पुस्तक जारी करके तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर 15 हजार करोड़ रूपयों के भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। इन आरोपों को लेकर दिग्विजयसिंह ने अदालत में उमाभारती के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

uma bharti bhopal

भोपाल जिला अदालत में आज केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमाभारती पहुंची। उनके खिलाफ कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मानहानि का मामला दायर किया हुआ है।  अदालत में हाजिर होने के लिए उमा भारती आज सुबह भोपाल पहुंची। वे करीब 11 बजे श्यामला हिल्स स्थित अपने बंगले से जिला अदालत गई। यहां पर वे मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) भूभास्कर यादव की अदालत में पेश हुई। यहां वे आधा घंटे बैठी रही लेकिन यादव के न आने के कारण वे तृतीय व्यवहार न्यायाधीश अजयसिंह ठाकुर की कोर्ट में सुनवाई के लिए पहुंची है। मानहानि के इस मामले में अक्टूबर 2015 से वह अपना बयान दर्ज नहीं करवा रहीं हैं तथा 13 वर्ष पुराने इस मामले में उन्हें कई बार कोर्ट ने अवसर दिया गया है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 महर्षि वाल्मीकी सीता आश्रम बनाये जायेंगे

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वाल्मीकी समाज की जरूरतमंद महिलाओं को मदद के लिये महर्षि वाल्मीकी सीता आश्रम बनाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि नगर के एक वार्ड का नाम महर्षि वाल्मीकी रखा जायेगा। श्री चौहान  जबलपुर में वाल्मीकी जयंती पर सामाजिक समरसता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि वाल्मीकी समाज की बेहतरी के लिये राज्य सरकार सभी जरूरी कदम उठायेगी। उन्होंने कहा कि समाज के पात्र लोगों को आवास योजना में न केवल भूखण्ड उपलब्ध करवाये जायेंगे, बल्कि उन्हें मकान बनाने में भी मदद दी जायेगी। समाज के बच्चों को 12वीं तक शिक्षण संस्थाओं में नि:शुल्क शिक्षा दी जायेगी। समाज के छात्रा-छात्राओं को मुख्यमंत्री छात्र गृह योजना से लाभान्वित किया जायेगा। कक्षा 12वीं में 75 प्रतिशत अंक लाने पर लेपटॉप दिया जायेगा। मेडिकल, इंजीनियरिंग, आईआईटी और आईआईएम में प्रवेश मिलने पर फीस का प्रबंध भी सरकार द्वारा किया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से समाज के लोगों को लाभान्वित किया जायेगा। श्री चौहान ने कहा कि महर्षि वाल्मीकी जैसा विद्वान दूसरा नहीं हुआ। उन्होंने रामायण जैसे महान ग्रंथ रचना की और सीता माता को अपने आश्रम में आश्रय दिया। वाल्मीकी जी ने भगवान राम के दोनों बच्चों को सभी प्रकार के युद्ध कौशल में पारंगत किया। श्री चौहान ने कहा कि इतिहास गवाह है कि वाल्मीकी समाज कभी अपने वचन से नहीं टलता और रक्त की अंतिम बूँद तक अपने वचन पर कायम रहता है। श्री चौहान ने उपस्थित जन समूह को अपने समाज, प्रदेश और देश को आगे बढ़ाने का संकल्प भी दिलवाया। मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 11 कन्याओं का पूजन भी किया। मुख्यमंत्री ने समाज की विशिष्ट प्रतिभाओं का सम्मान एवं विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत हित लाभ भी वितरित किये। मुख्यमंत्री ने जबलपुर में महर्षि वाल्मीकी के नाम पर मंगल भवन निर्माण की घोषणा की। इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) शरद जैन, विधायक  अंचल सोनकर और  प्रतिभा सिंह तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

13 बाघों की मौत

मध्य प्रदेश के दो राष्ट्रीय उद्यानों में पिछले एक साल में विषाक्तता, बिजली का झटका लगने और दूसरे कई कारणों से कम से कम 13 बाघ मर चुके हैं। राज्य वन विभाग ने एक RTI का जवाब देते हुए बताया कि पेंच राष्ट्रीय उद्यान में नौ बाघों की मौत हो गयी जबकि बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान में चार बाघ मारे गए। पेंच उद्यान को मोगली के घर के तौर पर जाना जाता है जो अंग्रेज लेखक रुडयार्ड किपलिंग के फिक्शन उपन्यास 'जंगल बुक' का मुख्य किरदार है। राज्य के राष्ट्रीय उद्यानों में बाघों के शिकार के मामलों की जांच की मांग को लेकर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर करने वाले वन्यजीव कार्यकर्ता अजय दुबे ने सूचना का अधिकार आवेदन देकर पिछले एक साल में मारे गए बाघों के ब्यौरे मांगे थे। वन विभाग ने विषाक्तता, बिजली का झटका लगना, बीमारी, दूसरे बाघों से लड़ाई और कुएं में डूबने को बाघों के मारे जाने की वजह बताया है। मध्य प्रदेश में छह बाघ अभयारण्य हैं जिनमें कान्हा, बांधवगढ़, पन्ना, बोरी-सतपुडा , संजय-दुबरी और पेंच शामिल हैं। इन अभयारण्यों में करीब 257 बाघ हैं। 2010 में देश में बाघों की आबादी 1,706 थी और 2014 में यह बढ़कर 2,226 हो गयी। बाघों की आबादी के लिहाज से कर्नाटक और उत्तराखंड के बाद मध्य प्रदेश तीसरे स्थान पर आता है। भारतीय वन्यजीव संरक्षण सोसायटी के आंकड़ों के मुताबिक साल 2016 में करीब 100 बाघों की मौत हो चुकी है। जिनमें से 36 बाघों को शिकार करने के लिए मारा गया है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

umashankar gupta

     राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री  उमाशंकर गुप्ता ने हिन्दी भवन में राज्य-स्तरीय प्रतिभा प्रोत्साहन प्रतियोगिता के विजेता-उप विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। विषय 'बच्चों का समग्र विकास भारतीय संस्कारों से ही संभव'' था। इस विषय पर विभिन्न जिले से आये प्रतिभागियों ने पक्ष और विपक्ष में अपनी बात रखी। मंत्री  गुप्ता और सांसद  आलोक संजर ने पक्ष में बोलने वाली विजेता कु. प्रियदर्शिनी भोपाल, उप विजेता श्री शशांक तिवारी रायसेन और विपक्ष की विजेता वक्ता कु. शकीला अंजुम जबलपुर और उप विजेता कृतिका को पुरस्कृत किया। पुरस्कार के रूप में विजेता को 5000 और उप विजेता को 3000 नगद, स्मृति-चिन्ह और प्रशस्ति-पत्र दिये गये। पुरस्कार स्व. पन्नादेवी महावीर प्रसाद केड़िया की स्मृति में दिये गये। प्रतियोगिता में प्रदेश के 16 जिले के प्रतिभागी शामिल हुए। राजस्व मंत्री  गुप्ता ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी अपने कॅरियर के प्रति जागरूक है। पहले 60 प्रतिशत अंक लाना ही सम्मान की बात मानी जाती थी, आज तो बच्चे शत-प्रतिशत अंक ला रहे हैं। उन्होंने हिन्दी की महत्ता बताते हुए कहा कि मूल विचार तो मातृभाषा में ही आते हैं। श्री गुप्ता ने कहा कि भारतीय संस्कार और संस्कृति में बहुत लचीलापन है। इसी कारण भारतीय संस्कृति में अन्य संस्कृतियों का समावेश सरलता से हो जाता है। उन्होंने कहा कि परिस्थितियों के अनुसार योजना बनायें तो सफलता जरूर मिलेगी। सांसद  आलोक संजर ने कहा कि हिन्दी का बीज आँगन में बोयें। उन्होंने कहा कि माटी, रोटी, बेटी, लंगोटी, चोटी, सांटी संस्कारित कर लें तो सब ठीक हो जायेगा। उन्होंने कहा कि अध्ययन में ही सफलता का सूत्र छिपा हुआ है। राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के अध्यक्ष श्री सुखदेव प्रसाद दुबे और श्री सुशील केड़िया ने भी विचार व्यक्त किये। श्री केड़िया द्वारा ही माता-पिता की स्मृति में पुरस्कार की राशि दी जाती है। इस दौरान विभिन्न जिलों से आये विद्यार्थी, शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

madhyprdesh अंत्योदय मेला

सुंदरदादर में खण्ड-स्तरीय अंत्योदय मेला में मुख्यमंत्री  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उमरिया जिले के ग्राम सुंदरदादर में खण्ड-स्तरीय अंत्योदय मेला-सह-दिव्यांग शिविर में कहा कि विकास कार्यों में सभी जन-सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि शासन की जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिये आगे आयें। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को बैंकों से शून्य प्रतिशत ब्याज पर कर्ज दिया जाता है। इसके साथ ही मूलधन का 10 प्रतिशत सरकार भरेगी, किसानों को मात्र 90 प्रतिशत कर्ज जमा करना होगा। मुख्यमंत्री ने 2932 लाख की लागत के कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया। उन्होंने 2041 हितग्राही को 312 लाख 78 हजार रुपये के हित-लाभ पत्र वितरित किये। घोषणाएँ मुख्यमंत्री ने अंत्योदय मेले में ग्राम सुंदरदादर में विद्युत सब-स्टेशन बनाने, क्रीड़ा परिसर बनवाने, सेंट्रल बैंक स्थापित करवाने, पाली के वार्ड-1 एवं 4 में सामुदायिक भवन बनवाने और प्रत्येक ग्राम पंचायत में दो-दो कार्य प्रारंभ करवाने की घोषणा की। विधायक  मीना सिंह ने क्षेत्र में किये जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। इस मौके पर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग (स्वतंत्र प्रभार), राज्य मंत्री  संजय पाठक सहित अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।            

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

rangdhar BHOPAL

    आईएनआईएफडी की स्टूडेंट ने खुद के बनाये कलात्मक वस्तुओं के  स्टॉल  ''रंग धरा '' को भोपाल के  ओजस्वनी मेले में लगाया है। रंग धरा का  उद्घाटन भोपाल के सांसद आलोक संजर ने किया। इन वस्तुओं का निर्माण ऋद्धि ,फ़ैज़ी और मोहिनी  ने किया है।  फैशन डिजाइनिंग की  स्टूडेंट ऋद्धि ,फ़ैज़ी और मोहिनी ने फेस्टिवल सीजन को ध्यान में रखते हुए कलात्मक दुपट्टे ख़ास रंगों में तैयार किये है। जिनका प्रयोग विभिन्न परिधानों के साथ किया जा सकता है। इस प्रदर्शनी और बिक्री के स्टॉल को ''रंग धरा '' नाम दिया गया है।  ओजस्वनी में लगे रंग धरा में आकर्षक मोबाईल कवर ,वंदनबार ,कलात्मक दिए ,पूजन थाली ,ज्वैलरी ,ग्लास और जैल कैंडल्स आदि सामन हैं। इन सभी सामानों  के निर्माण से रंग संयोजन तक का सारा कार्य इन तीनो स्टूडेंट ऋद्धि ,फ़ैज़ी और मोहिनी ने स्वयं किया है।भोपाल के बिट्टन मार्केट दहशरा मैदान  में आयोजित ओजस्वनी मेले में रंगधरा का स्टॉल नंबर 129 है। 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

ज्योतिरादित्य सिंधिया का  रैंपवॉक

  अपने संसदीय क्षेत्र की मशहूर चंदेरी साड़ी को प्रमोट करने के लिए सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने फैशन वीक में रैंप वॉक किया। दिल्ली में आयोजित एफडीसीआई के फैशन वीक के शुरुआत शो 'रोड टू चंदेरी' में अन्य मॉडल्स के साथ रैंप पर उतरे। फैशन शो में देश के 16 जाने-माने डिजाइन परंपरागत कपड़ों में अपनी क्रिएटिविटी दिखा रहे हैं। शो के दौरान सामंत चौहान द्वारा बनाई डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई, जिसमें ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वाइस ओवर दिया है। सिंधिया जब रैंप पर चल रहे थे तो उनका अंदाज किसी प्रोफेशन मॉडल से कम नहीं था।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग

  एयर इंडिया की दिल्ली-भोपाल-दिल्ली विमान में आधी रात को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सहित सौ यात्री बाल- बाल बच गए। भोपाल एयरपोर्ट पर विमान की आनन-फानन में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। एयरपोर्ट पर रात करीब तीन बजे तक यात्रियों ने जमकर हंगामा मचाया। बाद में इन्हें एक होटल में रोका गया।  राजा भोज एयरपोर्ट से कल रात करीब 11 बजे एयर इंडिया के नियमित विमान ने उड़ान भरी। करीब 15 मिनट बाद विमान में तकनीकी खराबी आ गई। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ही एयरपोर्ट के नियंत्रण कक्ष से संपर्क साधा और इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति ली। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग के लिए सारी सुविधाएं उपलब्ध करार्इं, जिसके बाद पायलट ने सुरक्षित तरीके से रात करीब 11.30 बजे विमान को रनवे पर उतार लिया। इस विमान में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी दिल्ली जाने के लिए सवार हुए थे। तोमर कल शौर्य स्मारक के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए भोपाल आए थे। तकनीकी खराबी की वजह से फ्लाइट को ग्राउंड किए जाने के बाद दूसरी फ्लाइट से ले जाने का सभी यात्रियों को भरोसा दिलाया गया। इस भरोसे पर यात्री करीब डेढ़ बजे तक यहां पर चुपचाप बैठे रहे, इसके बाद उनका सब्र टूट गया और उन्होंने एयरपोर्ट पर हंगामा कर दिया। हंगामा रात करीब तीन बजे तक चलता रहा।  बाद में एयर इंडिया के अफसरों की समझाइश पर यात्री होटल में ठहरने के लिए राजी हुए। इन्हें दोपहर की प्लाइट से दिल्ली ले जाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री तोमर ने विमान से उतरते ही अपने बंगले जाने के लिए कारकेट बुलवाया, लेकिन तब तक वह उन्हें एयरपोर्ट छोड़कर जा चुका था। इसके बाद उन्होंने कारकेट वापस बुलाने की सूचना दी। करीब एक घंटे बाद उनका कारकेट एयरपोर्ट पहुंचा। तोमर आज सुबह स्टेट प्लेन से दिल्ली रवाना हुए हैं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

ratlam bas hadsa

    रतलाम से मंदसौर जा रही बस नामली के पास बारा पत्थर इलाके में पानी से भरी एक खदान में डूब गई। दुर्घटना में 14 लोगों की मौत की हुई  है और 17 यात्री घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक बस तेज रफ्तार में थी और अचानक पलटते हुए सीधे खाई में जा गिरी। यात्री बचकर बाहर निकल पाते इससे पहले ही बस गहराई में डूबने लगी। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और उसमें रस्सी बांधकर जेसीबी से बाहर निकालने की कोशिश की। कुछ शवों को बाहर निकाला गया और करीब 10 से ज्यादा घायलों को रतलाम रेफर किया गया है। आठ शवों को रतलाम पहुंचाया गया है, जिनमें एक बालक, एक महिला और 6 पुरुष शामिल हैं। गाड़ी ममता बस सर्विस की बताई जा रही है। घायलों के मुताबिक बस ड्राइवर तेजी से बस चला रहा था। उसे ऐसा करने के लिए मना भी किया गया लेकिन वह नहीं माना। इस दौरान अचानक बस पलटी खाते हुए पानी से भरी खदान के अंदर गिर गई। कुछ का कहना है कि तेज रफ्तार में बस का टायर फट गया और वह 5 से 6 पलटी खाते हुए खदान में समा गई। घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। लोगों की भीड़ ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और एसपी और डीएम से नाराजगी जताई।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

modi bhopal

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष विमान से भोपाल पहुंचे, एयरपोर्ट में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से वे सीधे शौर्य स्मारक का लोकार्पण करने लाल परेड मैदान के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री शिवराज के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। प्रधानमंत्री जैसे ही मंच पर संबोधन के लिए पहुंचे, पूरा लाल परेड ग्राउंड मोदी मोदी के नारों से गूंज उठा। वहीं प्रधानमंत्री ने यहां सबसे पहले लाल परेड ग्राउंड में मौजूद लोगों से 'शहीदों... अमर रहे' के नारे लगवाए। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत का सैन्य बल मानवता की बड़ी मिसाल है। राष्ट्र की सुरक्षा के साथ मुसीबत में फंसे लोगों की सेवा करना भी भारत के जवान अपना धर्म समझते हैं। उन्होंने दो साल पहले जम्मू कश्मीर में आई भीषण बाढ़, केदारनाथ, बदरीनाथ में सेना द्वारा किए गए साहसिक कार्य का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा जहां ड्यूटी लगाते हैं, वहां जान लगा देते हैं जवानविश्व के पीस मिशन में भारतीय सैनिकों के योगदान ज्यादा।यमन में फंसे भारतीय नागरिकों को हमारी सेना ने बचाया।भारतीय सेना पाकिस्तानी नागरिकों को भी बचाकर लाई।पहले और दूसरे विश्वयुद्ध से भारत का कोई लेना-देना नहीं था लेकिन दोनों युद्ध में 1.5 लाख भारतीय जवान शहीद हो गए।पूरा विश्व भारतीय सैनिकों को बलिदान का भुला देता है।भारतीय सैनिकों ने जब जरूरत पड़ी, अपना पराक्रम दिखाया।हमारे पूर्वजों ने जमीन के लिए कभी झगड़ा नहीं किया है।देश के लोग चैन से सो जाएं, तो सेना को सुकून मिलता है। शौर्य सम्मान सभा और पूर्व सैनिक सम्मेलन मोदी के साथ रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर भी आए। पर्रिकर मंच से संबोधित करते हुए कहा कि शौर्य स्मारक बनाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तारीफ की। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि शौर्य स्मारक के लिए प्रधानमंत्री मोदी को भोपाल आना गौरव की बात है। शिवराज ने कहा कि ये साधारण आम सभा नहीं है बल्कि शौर्य सम्मान सभा है। शिवराज ने शहीद सैनिकों के माता-पिता को प्रति माह पांच हजार रूपए पेंशन देने की घोषणा की। इसके अलावा पूर्व सैनिकों को जीवन यापन के लिए जमीन देने की भी घोषणा की।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट

23 देशों के राजदूत आयेंगे ,मुख्यमंत्री  चौहान ने की  तैयारियों की समीक्षा  इंदौर में 22 और 23 अक्टूबर को होने वाली ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में पाँच देश जापान, दक्षिण कोरिया, यू.ए.ई., सिंगापुर और यू.के. पार्टनर कंट्री होंगे। ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में 23 देश के राजदूत शामिल होंगे। साथ ही 37 देश के 260 निवेशकों सहित करीब साढ़े तीन हजार प्रतिनिधि शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहाँ ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल और मुख्य सचिव  अंटोनी डि सा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री  चौहान ने बैठक में निर्देश दिये कि समिट की सभी तैयारियाँ समय से पूरी की जायें। समिट के दौरान होने वाले सेक्टोरल सेमिनार में संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहें। बताया गया कि पार्टनर कंट्री के राजदूतों के साथ उनके देश के प्रतिनिधि मंडल भी शामिल होंगे। सम्मेलन स्थल पर करीब पॉच हजार 600 वर्ग मीटर क्षेत्र में प्रदर्शनी लगायी जायेगी। इसमें 80 कंपनियाँ अपने उत्पाद का प्रदर्शन करेगी। मध्यप्रदेश के विकास पर केन्द्रित मध्यप्रदेश पेवेलियन भी लगाया जायेगा। सम्मेलन के दौरान ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2014 के बाद प्रदेश में आये निवेश पर रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया जायेगा। सम्मेलन के दौरान 13 सेक्टोरल सेमिनार किये जायेंगे। बैठक में अपर मुख्य सचिव वित्त  ए.पी.श्रीवास्तव, अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास आर.एस.जुलानिया, अपर मुख्य सचिव ऊर्जा  इकबाल सिंह बैंस, प्रमुख सचिव वाणिज्य एवं उद्योग  मोहम्मद सुलेमान, प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास  मलय श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव  अशोक वर्णवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

pm bhopal

  शौर्य स्मारक का करेंगे लोकार्पण  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी 14 अक्टूबर को अल्प प्रवास पर भोपाल आयेंगे। प्रधानमंत्री अपरान्ह 2.50 बजे नई दिल्ली से भोपाल के लिये रवाना होकर सायं 4.05 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुँचेंगे। प्रधानमंत्री  मोदी अपरान्ह 4.10 बजे भोपाल एयरपोर्ट से लाल परेड ग्राउण्ड के लिये रवाना होंगे। श्री मोदी 4.30 बजे लाल परेड ग्राउण्ड पहुँचेंगे। प्रधानमंत्री सायं 4.30 से 5.20 बजे तक लाल परेड ग्राउण्ड में पूर्व सैनिक सम्मेलन और शौर्य सम्मान सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी लाल परेड ग्राउण्ड से सायं 5.25 बजे जैन मंदिर हबीबगंज के लिये रवाना होंगे। प्रधानमंत्री जैन मंदिर में सायं 5.35 से 5.45 बजे तक आचार्यश्री विद्यासागर महाराज से भेंट करेंगे। श्री मोदी सायं 5.50 बजे जैन मंदिर से अरेरा हिल्स स्थित शौर्य स्मारक के लिये रवाना होंगे। प्रधानमंत्री सायं 6 बजे शौर्य स्मारक का लोकार्पण कर सायं 6.35 बजे अरेरा हिल्स से भोपाल एयरपोर्ट के लिये रवाना होंगे। श्री मोदी सायं 7 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुँचकर सायं 7.05 बजे भोपाल एयरपोर्ट से पणजी (गोवा) के लिये प्रस्थान करेंगे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 शौर्य स्मारक

14 को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण  यह पहला और अनूठा प्रयास है। सीमा पर देश की रक्षा करने वाले अमर शहीदों से सीधा और जीवंत साक्षात्कार करवाने का। आम जनता जो शहीदों के प्रति नत-मस्तक तो है, लेकिन उसका कहीं सीधा रिश्ता नहीं जुड़ता उसकी शहादत से। आखिर सीमा पर रक्षा करने में चुनौतियाँ क्या हैं, उसके संघर्ष की गाथा कैसे गढ़ी जाती है, जिस पर हम सभी को, पूरे देश को गर्व होता है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इन्हीं कल्पनाओं को साकार रूप दिया है शौर्य स्मारक में। श्री चौहान के अनुसार सिर उठाकर गर्व से जीने का अधिकार उन्हीं को होता है, जिनके सिर देश की आन-बान के प्रहरियों और शहीदों के सम्मान में श्रद्धा से झुकना जानते हैं। यह मध्यप्रदेश का देश की जनता को एक ऐसा उपहार है, जो हमेशा नागरिकों को शहीदों की शहादत की याद दिलवायेगा और राष्ट्र भक्ति और राष्ट्र के लिये हर तरह के त्याग के प्रति हमारे नागरिकों को प्रतिबद्ध बनायेगा। शौर्य स्मारक राष्ट्र की सुरक्षा में जीवन बलिदान करने वाले शहीदों की पावन स्मृति को अक्षुण्ण रखने के लिये मध्यप्रदेश में शौर्य स्मारक का निर्माण किया गया है। शौर्य स्मारक की परिकल्पना एक पवित्र स्थान को संबोधित करती है, जिसकी विवेचना परम्परागत एलोरा, खजुराहो तथा मोधेरा जैसे भारतीय मंदिरों से की गयी है। इस स्मारक में मंदिर-अक्ष की पवित्रता को अंतिम स्थान (मृत्यु पर विजय) में जीवन बलिदान करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर दर्शाया गया है। शौर्य स्मारक रूप-रंग और सामग्री का सम्मिश्रण ही नहीं, वरन् एक जीवंत अनुभूति प्रदान करेगा। वास्तुविदीय परिकल्पना के अनुसार यहाँ आने वाला प्रत्येक दर्शक अपने निजी अनुभव, संसार और कल्पना के आधार पर शौर्य स्मारक के साथ तादात्मय स्थापित करे तथा ऐसा परिवेश निर्मित हो, जहाँ आगंतुकों के मन में सहज ही शहीदों के प्रति श्रद्धा-भाव जागृत हो, ऐसा प्रयास किया गया है। वास्तु-कला की दृष्टि से यह स्मारक भवन नहीं, वरन् अ-भवन है। वास्तु-कला की स्थापित परम्परा के विपरीत शौर्य स्मारक का विन्यास, निर्माण-स्थल के भौगोलिक स्वरूप में एकाकार हो जाता है। अरेरा पहाड़ी की भौगोलिक विशेषताओं, उतार-चढ़ाव, चट्टानों के बीच जीवन का उत्सव मनाते वृक्षों को प्रतीकों के रूप में शौर्य स्मारक के रूपांकन में बखूबी प्रयोग किया गया है। चूँकि यह स्मारक ऐसे शहर में स्थित है, जो प्राकृतिक सुंदरता से सराबोर है। इस स्मारक का भू-दृश्यीकरण भोपाल शहर के प्राकृतिक सौंदर्य में और निखार लाया है। देश के लिये अपने प्राणों का बलिदान देने वालों पर समर्पित यह स्मारक भोपाल नगर के लौह-शिल्प आधारित चिनार पार्क के समीप 12.67 एकड़ (लगभग 51 हजार 250 वर्ग मीटर) भूमि पर बनाया गया है। शौर्य स्मारक का निर्मित क्षेत्रफल लगभग 8,000 वर्ग मीटर है। लागत लगभग 41 करोड़ है। मेमोरियल शौर्य स्मारक शहीद की राष्ट्र-सेवा से प्रेरित जीवन-यात्रा का रूपायन है। वास्तुविद ने शौर्य स्मारक को जीवन की विभिन्न अवस्थाओं यथा- जीवन, युद्ध का रंग-मंच, मृत्यु तथा मृत्यु पर विजय, चार प्रांगण की श्रंखला के रूप में, वास्तु कला की स्थापित परम्परा के विपरीत दर्शाया है। इसके रूपांकन में जीवन-मृत्यु, युद्ध-शांति तथा मोक्ष-उत्सर्ग जैसे जटिल अव्यक्त अनुभवों को सरल, सहज तरीके से रूपांकित करने के लिये आकार, रंग-रूप, सामग्री और तकनीक का रोचक ताना-बाना बुना गया है। मेमोरियल की अर्ध भूमिगत संरचना जो पृथ्वी पर दृष्टिगोचर होने से ज्यादा धरती-मग्न है, का पूर्ण उद्देश्य आत्मा से ध्यानपरायण करते हुए केवल आगंतुकों के अंतर्मन को प्रभावित करना है। यह आगंतुकों एवं शहीदों के मध्‍य संभवत: एक मूक संवाद प्रारंभ करेगा। दर्शक का यह भावनात्मक जुड़ाव एक व्यक्ति की विचार-प्रक्रिया को अग्रता प्रदान करेगा। जीवन स्मारक में प्रवेश करते ही पृथ्वी पर जीवन को एक चौकार अथवा सार्वजनिक वर्ग के रूप में दर्शाया गया है। जीवन के उतार-चढ़ाव की तुलना एक एम्फीथियेटर की सीढ़ियों से की गयी हैं, जो पृथ्वी की संगीन एवं शांत रचना को मिट्टी से बनी ईंट, घास तथा जल के रूप में परिभाषित करते हैं। युद्ध का रंग-मंच वृत्त का आकार देकर इस वृत्ताकार आँगन को युद्ध की विभीषिका से आहत धरती को दर्शाया गया है। युद्ध की निष्ठुरता से हुए विनाश एवं हानि के कारण मानवता कैसे व्यथित हो उठती है, इसे बखूबी असमतल धरती तथा तराशे हुए स्थानीय पत्थरों से वर्णित किया गया है। इससे दुख और अवसाद की अनुभूति होगी। मृत्यु मृत्यु की भयावहता एवं खोई आशाओं को दर्शाने के लिये एक छोटा वर्गाकार क्षेत्र पूरी तौर पर अंधकारमय एवं काला निर्मित किया गया है। इस क्षेत्र में प्रवेश करते ही मृत्यु से उत्पन्न अचानक अंधकार को अनुभव करने का अवसर प्राप्त होगा, केवल एक दीपक की लौ से प्रकाश विद्यमान होगा, जिसके कारण इस क्षेत्र के अंधकार तथा माप से मृत्यु पर विजय की आशा का आभास हो सकता है। मृत्यु पर विजय लोगों का विश्वास है कि मृत्यु में शरीर नश्वर है तथापि आत्मा अजर-अमर है। इस अंतिम अनुभूति के क्षेत्र में चूंकि आत्मा अनश्वर है, वास्तुविद ने सादृश्य का उपयोग करते हुए जीवन के इस अलौकिक और शाश्वत सत्य की अनुभूति को जीवंत बनाने के लिये स्मारक परिसर प्रांगण में 2 से 3 मीटर ऊँची धातु की छड़ों को सेना की टुकड़ियों की तरह सुव्यवस्थित रूप से स्थापित किया है। इन छड़ों के ऊपरी सिरों पर फाइबर ऑप्टिक्स लाइट्स के प्रकाश-पुंज रात के अंधेरे में जगमगायेंगे। धातु की छड़ों के तल पर बिछी जल की चादर, शांति तथा पवित्रता का प्रतीक होगी। स्तम्भ पृथ्वी से उभरता हुआ 62 फीट ऊँचा स्तम्भ, एक सैनिक के जीवन को दर्शाता है, जिसे उसने स्वयं अपनी स्वेच्छा से स्वीकारा है। यह स्तम्भ अंदरूनी शक्ति एवं साहस की बुनियाद पर निर्मित है, जिससे अपने देश के संरक्षक, देशभक्ति की भावना से प्रेरित होंगे। जीवन के विभिन्न पड़ावों पर सिपाहियों द्वारा किये गये त्याग और अंत में अपने जीवन का बलिदान, उनका देश के प्रति प्रेम, स्वामित्व तथा आत्मपूर्ति का द्योतक है, जो देश की रक्षा कर रहे उनके इस विशाल परिवार की समृद्धि से उन्हें प्राप्त हुआ है। अत: उन्हें सर्वशक्तिमान के प्रहरियों के रूप में उच्च शक्ति से उन्नत करता है। स्तम्भ की प्रत्येक ग्रेनाइट डिस्क इस आरोहण का वर्णन करती है। पृथ्वी (आर्मी), जल (नौसेना) तथा वायु (वायुसेना) के काले ग्रेनाइट स्तम्भ की संगीनता, जल-स्रोत एवं श्वेत ग्रेनाइट पेडेस्टल के हल्केपन के रूप में दर्शाया गया है। स्तम्भ के आसपास के वातावरण से हमें जीवन के चरम लक्ष्य को प्राप्त शूरवीरों के बलिदान का अहसास होगा। आगंतुकों के मन में सहज ही उनके प्रति नमन का भाव जागृत होगा। अनंत ज्योत वास्तुविद द्वारा परम्परागत अनन्य ज्योत, जो एक शहीद के सम्मान में प्रज्जवलित की जाती है, को एक अत्याधुनिक होलोग्राफिक लौ के माध्यम से दर्शाया गया है। ग्लास प्लाक्स व्यक्तिगत शहीदों के नामों को उनके अनन्त स्मरण एवं श्रद्धांजलि के लिये एल्यूमीनियम की चादर पर उत्कीर्ण कर, ग्लास प्लाक्स पर लगाया गया है। ये प्लाक्स स्तम्भ के समीप लगाये गये हैं, ताकि स्तम्भ पर श्रद्धांजलि अर्पित करने आये आगंतुकों को निकट से प्रत्यक्ष हो सकें। लाल स्कल्पचर स्कल्पचर के अमूर्त रूप को साशय निर्वचनात्मक रखा गया है। मुख्य धुरी (एक्सिस) से वह एक 'वंदना'', एक 'नमस्कार'' के रूप में तथा दूसरे दृष्टिकोण से एक 'रक्त की बूंद'' के रूप में दिखायी देता है। अत: इसे लाल रंग से दर्शाया गया है। व्याख्या केन्द्र व्याख्या केन्द्र को एक अर्ध-खुले सामूहिक स्थान के रूप में विकसित किया गया है। इसमें आगंतुकों को भौतिक अनुभूति के पूर्व, स्मारक का पूर्वावलोकन करवाया जायेगा। प्रदर्शन-प्रणाली (डिस्प्ले-सिस्टम) के माध्यम से शौर्य स्मारक का सारांश लघु चलचित्रों द्वारा निरंतर दिखाया जायेगा। साथ ही हिन्दी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में उप-शीर्षक लिखे होंगे, जिससे स्मारक देखने आये भारतीय एवं विदेशी दर्शकों को मूल डिजाइन समझने में सुविधा होगी। इस केन्द्र में वास्तुविद द्वारा आकल्पित जीवन की विभिन्न अवस्थाओं यथा- जीवन, युद्ध का रंग-मंच, मृत्यु तथा मृत्यु पर विजय को किस प्रकार 4 प्रांगण की श्रंखला के रूप में डिजाइन किया गया है, समझाया जाता रहेगा। संग्रहालय जीवन प्रांगण में प्रवेश करने के पहले आधार-तल में संग्रहालय विकसित किया गया है। इसकी परिकल्पना स्मारक के साथ एकीकृत रूप में की गयी है। यह संग्रहालय हमारी भारतीय सेना-आर्मी, नौसेना तथा वायुसेना के शहीदों की देशभक्ति और शौर्य को विषयगत-तस्वीरों के रूप में शो-केस करता है, जो महाभारत काल से प्रारंभ होकर आजादी के संघर्ष को दर्शाते हैं तथा अपने देश के सांस्कृतिक इतिहास को भी प्रस्तुत करते हैं। इस संग्रहालय में परमवीर चक्र, महावीर चक्र जैसे शौर्य पुरस्कार विजेताओं को भी गर्वशील तस्वीरों से दर्शाया गया है। भारतीय सेना के तीनों सशस्त्र बलों के विभिन्न डायोरमाज तथा हवाई जहाज, टैंक्स, तथा पानी के जहाजों के लघु मॉडल्स, आगंतुकों के आकर्षण का केन्द्र-बिन्दु रहेंगे।पूर्ण रूप से यह संग्रहालय भारतीय सेना के शौर्य का एक कल्पनाशील एवं रंगीन प्रदर्शन केन्द्र होगा, जिसमें शहीदों को विनम्र परन्तु गरिमामय रूप में श्रद्धांजलि अर्पित कर प्रस्तुत किया गया है। सियाचिन संग्रहालय में ही एक स्थान पर सियाचिन की रचना भी की गयी है। इसमें उस स्थिति का अहसास करवाया गया है, जहाँ हमारे सैनिक माइनस टेंप्रेचर में भारतीय सीमा की रक्षा करने में कोई कोताही नहीं करते। निश्चित ही देखने वालों के लिये यह दृश्य रोमांचक तो होगा ही, साथ ही सैनिकों के प्रति उनके मन में अधिक सम्मान का भाव पैदा करेगा। स्मारक परिसर में समय-समय पर शहीदों से संबंधित अनुष्ठानिक समारोह करने के लिये आवश्यक स्थान, संसाधन केन्द्र, खुला रंगमंच (एमफी थियेटर) तथा कैफेटेरिया जैसी अन्य मूलभूत सुविधाएँ भी उपलब्ध हैं। पर्यावरण विभाग की संस्था एप्को को स्मारक के वास्तुविदीय रूपांकन का दायित्व सौंपा गया था। एप्को द्वारा राष्ट्रीय प्रतियोगिता के माध्यम से मुम्बई की वास्तुविदीय फर्म, यू.सी.जे. आर्किटेक्चर एण्ड एन्वायरमेंट का चयन किया गया। स्मारक परियोजना क्रियान्वयन राजधानी परियोजना प्रशासन द्वारा किया गया है। स्मारक का भूमि-पूजन मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 23 फरवरी, 2010 को तत्कालीन थल सेना अध्यक्ष जनरल दीपक कपूर की उपस्थिति में किया था। स्मारक का लोकार्पण 14 अक्टूबर, 2016 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी करेंगे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraj singh

शिवराज सिंह  हर प्राणी को सबसे प्यारा अपना जीवन होता है। जीवन को सबसे मूल्यवान माना जाता है। लेकिन जो वीर होते हैं, वे अपनी मातृभूमि के गौरव और सम्मान को जीवन से कहीं ऊपर रखते हैं। इसके लिये जीवन का बलिदान करने में वे एक क्षण भी नहीं सोचते। उनके बलिदानों से ही राष्ट्र और हमारा जीवन सुरक्षित रहता हैं। ऐसे वीरों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए कोई भी भाषा पूरी तरह समर्थ नहीं है। भारत भूमि वीर-प्रसूता है। इसकी माटी में ऐसे वीर सपूतों और वीरांगनाओं ने जन्म लिया है, जिनके शौर्य की गाथाएं सदियों से लोगों की जुबान पर हैं। किताबों के पन्ने उनकी वीरगाथाओं से भरे पड़े हैं। उनकी वीरता के कार्यों पर आधारित लोकगीत गांव-गांव, घर-घर में गाये जाते हैं। यह सब उनके प्रति हमारी कृतज्ञता की अभिव्यक्ति हैं। मेरे मन में हमेशा से एक सपना पलता रहा कि प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक ऐसा अनूठा और भव्य शौर्य स्मारक बने, जो समाज, विशेषकर नयी पीढ़ी को हमारे वीरों के शौर्य तथा बलिदान से परिचित कराने के साथ-साथ उनके रोम-रोम में देशप्रेम की भावना भर दे। बहुत विचार और विशेषज्ञों से परामर्श के बाद शौर्य स्मारक का कार्य अरेरा पहाड़ी पर उपयुक्त स्थल चुनकर शुरू किया गया। वर्षों के कड़े परिश्रम और उत्कृष्ट शिल्पकारी के फलस्वरूप भव्य शौर्य स्मारक बनकर तैयार है। हमारे लिये यह गर्व की बात है कि शौर्य स्मारक का शुभारंभ करने परम् राष्ट्रभक्त और देश के विकास में अपने जीवन का हर पल समर्पित करने वाले प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी पधार रहे हैं। भारत के रक्षामंत्री श्री मनोहर पर्रिकर भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। हमारा प्रयास है कि तीनों सेनाओं के प्रमुख भी इस अवसर पर उपस्थित रहें। कुल 41 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 12.67 एकड़ भूमि पर निर्मित इस अद्वितीय स्मारक की परिकल्पना बहुत अद्भुत है। इसमे जीवन बलिदान करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। स्मारक जीवंत अनुभूति प्रदान करता है। इसमें शूरवीर सैनिक की राष्ट्रसेवा से प्रेरित जीवनयात्रा का रूपायन है। जीवन, युद्ध के रंगमंच, मृत्यु तथा मृत्यु पर विजय को चार प्रांगणों की श्रृंखला के रूप में अलग-अलग दिखाया गया। इसके रूपांकन में जीवन-मृत्यु, युद्ध-शांति तथा मोक्ष-उत्सर्ग जैसे जटिल अव्यक्त अनुभवों को सरल, सहज तरीके से रूपांकित करने के लिए सुंदर तानाबाना बुना गया है। स्मारक में पृथ्वी से उभरता हुआ 62 फीट ऊँचा शौर्य स्तम्भ एक सैनिक के जीवन को दर्शाता है। यह स्तम्भ अंदरूनी शक्ति और साहस का प्रतीक है। स्तम्भ के आसपास के वातावरण से आगंतुक के मन में वीरों के प्रति सम्मान और नमन का भाव जागृत होगा। स्मारक में शहीदों के सम्मान में प्रज्जवलित परंपरागत अनन्त ज्योति को एक अत्याधुनिक होलोग्राफिक लौ के माध्यम से दर्शाया गया है। स्मारक में एक व्याख्या केन्द्र भी है, जिसके माध्यम से आगंतुकों को स्मारक के स्वरूप को समझने में मदद मिलेगी। यहां एक शौर्य वीथिका भी है, जिसमें भारतीय सैनिकों की देशभक्ति और शौर्य को तस्वीरों के रूप में दिखाया गया है। यह महाभारत काल से शुरू होकर आजादी के संघर्ष तक को दर्शाता है। इसमें परमवीर चक्र, महावीर चक्र जैसे शौर्य सम्मानों से पुरस्कृत विजेताओं की तस्वीरें भी प्रदर्शित हैं। भारतीय सेना के हवाई जहाज, टैंक तथा पानी के जहाजों के लघु मॉडल आगंतुकों के आकर्षण का केन्द्र बिन्दु होंगे। निश्चय ही शौर्य स्मारक का अवलोकन करने वाले लोग अपने वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत होकर लौटेंगे।[लेखक मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री हैं ]  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मोदी की फ्लेगशिप स्कीम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में देश में आम नागरिकों के व्यापक हित से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश में बेहतर काम हुए हैं। कई योजनाओं में प्रदेश किसी में अव्वल तो किसी में प्रथम दस में है। हाल ही में अमृत योजना के अमल में बेहतर परफार्मेंस पर अवार्ड भी मिला है। यह जानकारी नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने दी। स्वच्छ भारत मिशन, जो प्रधानमंत्री की फ्लेगशिप स्कीम में शामिल है, में पूर्ण व्यक्तिगत शौचालयों की स्वीकृति में प्रदेश देश में पहला है। पूर्ण कार्यों की जानकारी फोटो सहित अपलोड करने में देश में तीसरे नम्बर पर है। इस मिशन में प्रदेश को वर्ष 2019 तक 7 लाख 31 हजार शौचालय बनाना है। इसमें से 4 लाख 60 हजार शौचालय की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इसमें से लगभग ढाई लाख बन चुके हैं। लक्ष्य है कि दिसम्बर 2016 तक 68 नगरीय निकाय को ओ.डी.एफ. मुक्त घोषित कर दिया जाए। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के मामले में 378 नगरीय निकायों में घरों से कचरा इकटठा करने से वैज्ञानिक तरीके से उसके निपटान के 26 समूह की कार्य योजना तैयार कर ली गई है। इसमें 25 नगरीय निकाय के तीन समूह में पी.पी.पी. के आधार पर काम भी शुरू हो चुका है। इसमें एक समूह में बिजली उत्पादन और 2 समूह में जैविक खाद का उत्पादन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 23 समूह में मार्च 2016-17 में कार्य शुरू होगा। इसमें 4 समूह में बिजली उत्पादन और 19 समूह में जैविक खाद का उत्पादन किया जायेगा। अमृत योजना अमृत योजना में एक लाख से अधिक आबादी के 34 शहर का अधोसंरचना विकास किया जायेगा। इसके लिए भारत सरकार ने नवम्बर 2015 में 8,279 करोड़ से अधिक की समग्र योजना स्वीकृत की है। योजना में मध्यप्रदेश कार्य स्वीकृति और संपादन में पूरे देश में पहले स्थान पर है। योजना के प्रथम चरण में 2243 करोड़ 30 लाख रुपये लागत की 31 योजना स्वीकृत हैं। इसमें 20 योजना, जिनकी लागत 1435 करोड़ 82 लाख है, में काम शुरू हो चुका है। ग्यारह योजना में निविदा प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जिनकी लागत 1425 करोड़ 15 लाख है। इस योजना में 2 घटक है पहला घटक जल आवर्धन का है। इसमें 818 करोड़ की 17 योजना है जिसमें से 560 करोड़ 24 लाख की 14 योजना में काम शुरू हो चुका है। दूसरा घटक सीवेज प्रबंधन का है। इसमें 1421 करोड़ 88 लाख की 13 योजना शामिल है। छै योजना, जो 875 करोड़ 58 हजार की है, पर काम शुरू हो चुका है। योजना में मध्यप्रदेश को भारत सरकार ने 33 करोड़ 45 लाख का प्रोत्साहन अनुदान अवार्ड दिया है। जिसे 30 सितम्बर को नई दिल्ली में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री श्री वेंकैया नायडू से ग्रहण किया। प्रधानमंत्री आवास योजना वर्ष 2015 में सबको आवास उपलब्ध करवाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू की गई। इसमें प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में 5 लाख आवास बनाए जाने का लक्ष्य है। भारत सरकार ने प्रथम चरण में 60 हजार आवास बनाने की योजना स्वीकृत कर दी है। इसके साथ ही वर्ष 2022 तक 53 शहर में 8 लाख 80 हजार आवास निर्माण की कार्य-योजना को और स्वीकृत किया गया है। योजना स्वीकृति में मध्यप्रदेश देश में पहले स्थान पर रहा है। योजना में 22 शहर की 24 परियोजना पर काम शुरू हो चुका है। निविदा प्रक्रिया में 17 शहर की 8 परियोजना हैं। योजना में मध्यप्रदेश देश में केन्द्रांश प्राप्त करने वाला पाँचवां राज्य है। स्मार्ट सिटी जून 2015 में स्मार्ट सिटी योजना भारत सरकार ने लागू की। इस योजना के प्रथम चरण में प्रदेश के 3 शहर भोपाल, इंदौर और जबलपुर का चयन किया गया, जो देश में सर्वाधिक थे। इसी तरह बाद में दो और शहर ग्वालियर और उज्जैन को भी इसमें शामिल किया गया। सात शहर के प्रस्ताव में से पाँच को भारत सरकार से स्वीकृति मिली है। शेष सागर और सतना को स्वीकृति प्राप्त होने की प्रक्रिया जारी है। प्रथम चरण में शामिल स्मार्ट शहर में योजना के क्रियान्वयन के लिए एस.पी.व्ही. गठित की जा चुकी है। भोपाल शहर के लिए 3437 करोड़ की परियोजना बनाई गई। इसमें 10 हजार462 करोड़ की 11 परियोजना पर काम शुरू हो चुका है। इंदौर शहर के लिए 5099 करोड़ की परियोजना बनाई गई, जिसमें से 115 करोड़ की 10 परियोजना पर काम शुरू हो चुका है। जबलपुर शहर के लिए 3,998 करोड़ की परियोजना में से 3 परियोजना, जिनकी लागत 13 करोड़ 20 लाख है, पर काम शुरू हो चुका है। दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन शहरी क्षेत्रों में गरीबी समाप्त करने के लिए आजीविका के लिए कौशल प्रशिक्षण देने के लिए प्रदेश के 55 शहर में यह मिशन शुरू किया गया है। इसमें प्रशिक्षण देने के बाद स्व-रोजगार स्थापित करने में सरकार मदद करेगी। योजना में पिछले वित्त वर्ष में कौशल प्रशिक्षण के जरिये 40 हजार के लक्ष्य से ज्यादा 42 हजार 597 हितग्राही प्रशिक्षित किये गये। इस वर्ष 40 हजार के लक्ष्य विरुद्ध अभी तक 36 हजार 444 हितग्राही प्रशिक्षित हो चुके हैं। मध्यप्रदेश इस मामले में देश में पहले स्थान पर है। मिशन में पिछले वित्त वर्ष में 13 हजार के लक्ष्य के विरूद्ध 14 हजार 327 हितग्राही लाभान्वित हुए है। इसके अलावा प्रदेश का भारत सरकार की अन्य योजनाओं में भी बेहतर परफार्मेंस रहा है। सामाजिक एकजुटता एवं संस्थागत विकास में पिछले वित्त वर्ष में 3050 के लक्ष्य के विरुद्ध 3870 हितग्राही लाभान्वित हुए हैं। इस वर्ष अब तक 981 हितग्राही लाभ पा चुके हैं। योजना के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश देश में तीसरे स्थान पर है। शहरी आवासहीनों की आश्रय योजना के क्रियान्वयन में भी प्रदेश देश में पहले स्थान पर है। शहरी पथ विक्रेताओं की सहायता योजना में प्रदेश देश में तीसरे स्थान पर है। योजना में अब तक 68 हजार 777 के लक्ष्य के विरुद्ध 63 हजार 683 हितग्राही व्यवस्थापित किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में देश में आम नागरिकों के व्यापक हित से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश में बेहतर काम हुए हैं। कई योजनाओं में प्रदेश किसी में अव्वल तो किसी में प्रथम दस में है। हाल ही में अमृत योजना के अमल में बेहतर परफार्मेंस पर अवार्ड भी मिला है। यह जानकारी नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने दी। स्वच्छ भारत मिशन, जो प्रधानमंत्री की फ्लेगशिप स्कीम में शामिल है, में पूर्ण व्यक्तिगत शौचालयों की स्वीकृति में प्रदेश देश में पहला है। पूर्ण कार्यों की जानकारी फोटो सहित अपलोड करने में देश में तीसरे नम्बर पर है। इस मिशन में प्रदेश को वर्ष 2019 तक 7 लाख 31 हजार शौचालय बनाना है। इसमें से 4 लाख 60 हजार शौचालय की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इसमें से लगभग ढाई लाख बन चुके हैं। लक्ष्य है कि दिसम्बर 2016 तक 68 नगरीय निकाय को ओ.डी.एफ. मुक्त घोषित कर दिया जाए। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के मामले में 378 नगरीय निकायों में घरों से कचरा इकटठा करने से वैज्ञानिक तरीके से उसके निपटान के 26 समूह की कार्य योजना तैयार कर ली गई है। इसमें 25 नगरीय निकाय के तीन समूह में पी.पी.पी. के आधार पर काम भी शुरू हो चुका है। इसमें एक समूह में बिजली उत्पादन और 2 समूह में जैविक खाद का उत्पादन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 23 समूह में मार्च 2016-17 में कार्य शुरू होगा। इसमें 4 समूह में बिजली उत्पादन और 19 समूह में जैविक खाद का उत्पादन किया जायेगा। अमृत योजना अमृत योजना में एक लाख से अधिक आबादी के 34 शहर का अधोसंरचना विकास किया जायेगा। इसके लिए भारत सरकार ने नवम्बर 2015 में 8,279 करोड़ से अधिक की समग्र योजना स्वीकृत की है। योजना में मध्यप्रदेश कार्य स्वीकृति और संपादन में पूरे देश में पहले स्थान पर है। योजना के प्रथम चरण में 2243 करोड़ 30 लाख रुपये लागत की 31 योजना स्वीकृत हैं। इसमें 20 योजना, जिनकी लागत 1435 करोड़ 82 लाख है, में काम शुरू हो चुका है। ग्यारह योजना में निविदा प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जिनकी लागत 1425 करोड़ 15 लाख है। इस योजना में 2 घटक है पहला घटक जल आवर्धन का है। इसमें 818 करोड़ की 17 योजना है जिसमें से 560 करोड़ 24 लाख की 14 योजना में काम शुरू हो चुका है। दूसरा घटक सीवेज प्रबंधन का है। इसमें 1421 करोड़ 88 लाख की 13 योजना शामिल है। छै योजना, जो 875 करोड़ 58 हजार की है, पर काम शुरू हो चुका है। योजना में मध्यप्रदेश को भारत सरकार ने 33 करोड़ 45 लाख का प्रोत्साहन अनुदान अवार्ड दिया है। जिसे 30 सितम्बर को नई दिल्ली में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री श्री वेंकैया नायडू से ग्रहण किया। प्रधानमंत्री आवास योजना वर्ष 2015 में सबको आवास उपलब्ध करवाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू की गई। इसमें प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में 5 लाख आवास बनाए जाने का लक्ष्य है। भारत सरकार ने प्रथम चरण में 60 हजार आवास बनाने की योजना स्वीकृत कर दी है। इसके साथ ही वर्ष 2022 तक 53 शहर में 8 लाख 80 हजार आवास निर्माण की कार्य-योजना को और स्वीकृत किया गया है। योजना स्वीकृति में मध्यप्रदेश देश में पहले स्थान पर रहा है। योजना में 22 शहर की 24 परियोजना पर काम शुरू हो चुका है। निविदा प्रक्रिया में 17 शहर की 8 परियोजना हैं। योजना में मध्यप्रदेश देश में केन्द्रांश प्राप्त करने वाला पाँचवां राज्य है। स्मार्ट सिटी जून 2015 में स्मार्ट सिटी योजना भारत सरकार ने लागू की। इस योजना के प्रथम चरण में प्रदेश के 3 शहर भोपाल, इंदौर और जबलपुर का चयन किया गया, जो देश में सर्वाधिक थे। इसी तरह बाद में दो और शहर ग्वालियर और उज्जैन को भी इसमें शामिल किया गया। सात शहर के प्रस्ताव में से पाँच को भारत सरकार से स्वीकृति मिली है। शेष सागर और सतना को स्वीकृति प्राप्त होने की प्रक्रिया जारी है। प्रथम चरण में शामिल स्मार्ट शहर में योजना के क्रियान्वयन के लिए एस.पी.व्ही. गठित की जा चुकी है। भोपाल शहर के लिए 3437 करोड़ की परियोजना बनाई गई। इसमें 10 हजार462 करोड़ की 11 परियोजना पर काम शुरू हो चुका है। इंदौर शहर के लिए 5099 करोड़ की परियोजना बनाई गई, जिसमें से 115 करोड़ की 10 परियोजना पर काम शुरू हो चुका है। जबलपुर शहर के लिए 3,998 करोड़ की परियोजना में से 3 परियोजना, जिनकी लागत 13 करोड़ 20 लाख है, पर काम शुरू हो चुका है। दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन शहरी क्षेत्रों में गरीबी समाप्त करने के लिए आजीविका के लिए कौशल प्रशिक्षण देने के लिए प्रदेश के 55 शहर में यह मिशन शुरू किया गया है। इसमें प्रशिक्षण देने के बाद स्व-रोजगार स्थापित करने में सरकार मदद करेगी। योजना में पिछले वित्त वर्ष में कौशल प्रशिक्षण के जरिये 40 हजार के लक्ष्य से ज्यादा 42 हजार 597 हितग्राही प्रशिक्षित किये गये। इस वर्ष 40 हजार के लक्ष्य विरुद्ध अभी तक 36 हजार 444 हितग्राही प्रशिक्षित हो चुके हैं। मध्यप्रदेश इस मामले में देश में पहले स्थान पर है। मिशन में पिछले वित्त वर्ष में 13 हजार के लक्ष्य के विरूद्ध 14 हजार 327 हितग्राही लाभान्वित हुए है। इसके अलावा प्रदेश का भारत सरकार की अन्य योजनाओं में भी बेहतर परफार्मेंस रहा है। सामाजिक एकजुटता एवं संस्थागत विकास में पिछले वित्त वर्ष में 3050 के लक्ष्य के विरुद्ध 3870 हितग्राही लाभान्वित हुए हैं। इस वर्ष अब तक 981 हितग्राही लाभ पा चुके हैं। योजना के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश देश में तीसरे स्थान पर है। शहरी आवासहीनों की आश्रय योजना के क्रियान्वयन में भी प्रदेश देश में पहले स्थान पर है। शहरी पथ विक्रेताओं की सहायता योजना में प्रदेश देश में तीसरे स्थान पर है। योजना में अब तक 68 हजार 777 के लक्ष्य के विरुद्ध 63 हजार 683 हितग्राही व्यवस्थापित किए गए हैं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

trp mpcg

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में जी न्यूज़ की बादशाहत कायम हो गई है। बीते 52 हफ़्तों [एक साल ] से जी न्यूज़ पहले नंबर पर बना हुआ है। वहीँ बंसल न्यूज़ दूसरे और ibc तीसरे नंबर पर है। इन चैनल की शानदार ख़बरों और प्रोग्रामिंग ने बाकि चैनल्स को पछाड़ दिया है। जी न्यूज़ के दफ्तर में 40 वें हफ्ते की टीआरपी के बाद जश्न का माहौल है। वहीँ नेशनल चैनल्स में आज तक के तिलिस्म को कोई तोड़ नहीं पा रहा हैं।    मध्यप्रदेश/ छत्तीसगढ़ के टॉप फाइव चैनल Week 40 .... Zee MP CG.... 47.1 Bansal....         19.1 IBC....                18.5 etv..........            12.2 India news....      2.0   टीआरपी नेशनल न्यूज़ चैनल्स Weekly Relative Share: Source: BARC, HSM, TG:CS15+,TB:0600Hrs to 2400Hrs, Wk 40 Aaj Tak 16.6 dn 0.6  India TV 14.3 up 0.6  India News 14.0 up 0.6  Zee News 12.1 dn 0.1  ABP News 11.7 dn 0.4    TG: CSAB Male 22+ Aaj Tak 16.2 dn 1.0  India TV 15.3 up 0.3  Zee News 13.3 up 0.8  ABP News 12.2 up 0.1  India News 11.1 up 0.1   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

narottm mishra datiya

दतिया जिले के ग्राम सतारी में जनसम्पर्क मंत्री डॉ. मिश्रा  जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र आज दतिया जिले के ग्राम सतारी में ग्रामीणों से मिले। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है। संस्कृति और प्रकृति एक दूसरे के पूरक है। प्राचीन काल से संस्कृति को विज्ञान के अनुरूप हमारे आचरण और व्यवहार में ढ़ाला गया है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि हमारे आचार-विचार और आहार में विज्ञान को समाहित किया गया है। तुलसी, नीम, पीपल, बरगद आदि के पौधे का महत्व धर्म से जोड़कर बताया गया है। यह पौधे आक्सीजन उत्पादन के भण्डार है। उन्होंने कहा धार्मिक कार्यक्रम हमें एकता में बाँधते हैं और हमारे जीवन में खुशियाँ लाते हैं। उन्होंने मीठा बोलने, कभी किसी के प्रति गाँठ न बाँधने और समाज के लिए अच्छे काम करने की बात कही। गाँव की पहाड़ी पर बने मंदिर पर माता के दर्शन करने पहुँचे मंत्री डॉ. मिश्रा ने पूछा कि मंदिर में साउण्ड-माईक सिस्टम है कि नहीं तो ग्रामीण ने उन्हीं से माँग रख दी। डॉ. मिश्रा ने 25 हजार रुपये की राशि स्वीकृति की घोषणा की। उन्होंने कहा कि साउण्ड सिस्टम ऊँचे स्थान पर इस प्रकार लगाये कि जब गाँव वाले सुबह जागे, तो उन्हें भक्ति संगीत सुनाई दे। दतिया नगर के बग्गीखाने में रामलीला के अंतिम दिन मंत्री डाँ. नरोत्तम मिश्र की उपस्थिति में मुस्लिम समाज एवं खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इसके बाद सभी ने आरती की। सम्मानितों में मौलाना तईब खान, महमूद मास्टर, सत्तार बाबा, रफीक राईन, मम्मू किलेदार, इकबाल खान के नाम शामिल है। जिन खिलाड़ियों का सम्मान हुआ उनमें कु. फाल्गुनी तिवारी-मलखंब, खुशी दुबे-मार्शल आर्ट, ऋषि प्रताप बुन्देला-मार्शल आर्ट तथा अनिल यादव-जूडो शामिल है। मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा आज दतिया शहर में विभिन्न स्थान पर शोक संवेदना व्यक्त करने भी पहुँचे। श्री बंटी बरसौंया के निवास पर पहुँचकर उनकी ताई श्रीमती विमलादेवी को श्रद्धांजलि दी। पंकज शुक्ला वाली गली में पहुँचकर  बंटी साहू के पिता श्री सियासरण साहू के निधन पर संवेदना व्यक्त की। मंडी के पीछे श्री रामजीशरण सेन के यहाँ पिता श्री हरचरण सेन के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने सेन परिवार को तत्काल 10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

शिवराज सिंह चौहान दशहरा  पूजा

   मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने  निवास पर दशहरा की पूजा अर्चना की। श्री चौहान एवं उनकी धर्म पत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान ने वाहनों की पूजा की। उन्होंने निवास प्रांगण में नारियल के पौधे का रोपण किया और सभी को विजयादशमी की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। श्री चौहान ने कहा कि यह पर्व आसुरी शक्तियों का विनाश करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रदेश की समृद्धि और नागरिकों की खुशहाली की मंगल कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पर समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं सुरक्षा कर्मी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

शिक्षा मंत्री पवैया के गांव में कॉलेज

मध्यप्रदेश शासन ने 4 नये शासकीय महाविद्यालय की स्थापना करने का निर्णय किया है। इसमें शासकीय महाविद्यालय चिनौर जिला ग्वालियर, शासकीय महाविद्यालय उमरिया पान जिला कटनी, शासकीय महाविद्यालय केशवाही जिला शहडोल और शासकीय महाविद्यालय राजनगर जिला अनूपपुर शामिल हैं।चीनौर शिक्षा मंत्री जयभान पवैया का गांव है।  शासकीय महाविद्यालय चिनौर में स्नातक कला संकाय में हिन्दी, अंग्रेजी, राजनीति-शास्त्र, इतिहास, समाज-शास्त्र और अर्थशास्त्र विषय रखे गये हैं। स्नातक विज्ञान संकाय में भौतिकी, रसायन, गणित, वनस्पति-शास्त्र और प्राणी-शास्त्र हैं। वाणिज्य संकाय में वाणिज्य विषय रहेगा। महाविद्यालय के लिये 17 शैक्षणिक और 16 अशैक्षणिक, कुल 33 पद स्वीकृत किये गये हैं। इसमें स्नातक प्राचार्य का एक, सहायक प्राध्यापक के 14, क्रीड़ा अधिकारी, ग्रंथपाल, मुख्य लिपिक, लेखापाल, सहायक वर्ग-2 के एक-एक पद स्वीकृत किये गये हैं। आउट सोर्स से भरे जाने वाले पदों में सहायक वर्ग-3 का एक पद, प्रयोगशाला तकनीशियन और प्रयोगशाला परिचारक के 4-4, बुक-लिफ्टर, भृत्य, चौकीदार, स्वीपर के एक-एक पद शामिल किये गये हैं। शासकीय महाविद्यालय उमरिया पान में स्नातक कला संकाय में हिन्दी, अंग्रेजी, राजनीति-शास्त्र, इतिहास, समाज-शास्त्र और अर्थशास्त्र विषय शामिल किये गये हैं। स्नातक विज्ञान संकाय में भौतिकी, रसायन, गणित, वनस्पति-शास्त्र और प्राणीशास्त्र भी रखा गया है। महाविद्यालय के लिये 14 शैक्षणिक और 16 अशैक्षणिक, कुल 30 पद स्वीकृत किये गये हैं। इनमें महाविद्यालय में स्नातक प्राचार्य का एक, सहायक प्राध्यापक के 11, क्रीड़ा अधिकारी, ग्रंथपाल, मुख्य लिपिक, लेखापाल और सहायक वर्ग-2 के एक-एक पद शामिल हैं। आउटसोर्स से भरे जाने वाले पदों में सहायक वर्ग-3 का एक, प्रयोगशाला तकनीशियन और प्रयोगशाला परिचारक के 4-4, बुक-लिफ्टर, भृत्य, चौकीदार, स्वीपर के एक-एक पद रखे गये हैं। शासकीय महाविद्यालय केशवाही में स्नातक कला संकाय में हिन्दी, अंग्रेजी, राजनीति-शास्त्र, इतिहास, समाज-शास्त्र और अर्थशास्त्र को शामिल किया गया है। महाविद्यालय के लिये 9 शैक्षणिक और 8 अशैक्षणिक, कुल 17 पद स्वीकृत किये गये हैं। इसमें स्नातक प्राचार्य का एक, सहायक प्राध्यापक के 6, क्रीड़ा अधिकारी, ग्रंथपाल, मुख्य लिपिक, लेखापाल और सहायक वर्ग-2 के एक-एक पद शामिल किये गये हैं। आउटसोर्स से भरे जाने वाले पद में सहायक वर्ग-3, बुक-लिफ्टर, भृत्य, चौकीदार, स्वीपर के एक-एक पद रखे गये हैं। शासकीय महाविद्यालय राजनगर में स्नातक कला संकाय में हिन्दी, अंग्रेजी, राजनीति-शास्त्र, इतिहास, समाज-शास्त्र और अर्थशास्त्र को शामिल किया गया है। महाविद्यालय के लिये 9 शैक्षणिक और 8 अशैक्षणिक, कुल 17 पद स्वीकृत किये गये हैं। महाविद्यालय के लिये स्नातक प्राचार्य का एक, सहायक प्राध्यापक के 6, क्रीड़ा अधिकारी, ग्रंथपाल, मुख्य लिपिक, लेखापाल और सहायक वर्ग-2 के एक-एक पद स्वीकृत किये गये हैं। आउटसोर्स से भरे जाने वाले पदों में सहायक वर्ग-3, बुक-लिफ्टर, भृत्य, चौकीदार, स्वीपर के एक-एक पद शामिल हैं। दो महाविद्यालय में स्नातकोत्तर स्तर पर नये विषय राज्य शासन ने 2 पहले से संचालित शासकीय महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर स्तर पर नये विषय शामिल किये हैं। इनमें शासकीय महाविद्यालय जैतपुर जिला शहडोल एवं शासकीय महाविद्यालय जयसिंह नगर जिला शहडोल हैं।जैतपुर के महाविद्यालय में स्नातकोत्तर कला संकाय में भूगोल और स्नातकोत्तर विज्ञान संकाय में रसायन-शास्त्र विषय को भी शामिल किया गया है। इसके लिये सहायक प्राध्यापक के 2 पद भी निर्मित किये जा रहे हैं। इसी प्रकार जयसिंह नगर के महाविद्यालय में स्नातकोत्तर कला संकाय में राजनीति-शास्त्र और स्नातकोत्तर विज्ञान संकाय में रसायन-शास्त्र को शामिल किया गया है। इसके लिये भी सहायक प्राध्यापक के 2 पद निर्मित किये गये हैं। तीन महाविद्यालय में नये संकाय राज्य शासन ने 3 शासकीय महाविद्यालय में नये संकाय शुरू करने की भी मंजूरी दी है। इसमें शासकीय महाविद्यालय पुष्पराजगढ़ जिला अनूपपुर, शासकीय महाविद्यालय बड़वारा जिला कटनी और शासकीय महाविद्यालय बिजुरी जिला अनूपपुर शामिल हैं। पुष्पराजगढ़ महाविद्यालय में स्नातक विज्ञान के भौतिक-शास्त्र, रसायन-शास्त्र, प्राणीशास्त्र, वनस्पति-शास्त्र और गणित विषय को शामिल कर सहायक प्राध्यापक के 5 पद निर्मित किये गये हैं। प्रयोगशाला तकनीशियन और प्रयोगशाला परिचारक के 4-4 पद आउटसोर्स से भरे जायेंगे। बड़वारा महाविद्यालय में स्नातक विज्ञान के भौतिक-शास्त्र, राजनैतिक-शास्त्र, प्राणीशास्त्र, वनस्पति-शास्त्र और गणित तथा वाणिज्य संकाय का वाणिज्य विषय शामिल किया गया है। इसके लिये सहायक प्राध्यापक के 8 पद निर्मित किये गये हैं। प्रयोगशाला तकनीशियन और प्रयोगशाला परिचारक के 4-4 पद आउटसोर्स से भरे जायेंगे। शासकीय महाविद्यालय बिजुरी जिला अनूपपुर में स्नातक विज्ञान के विषय भौतिक-शास्त्र, रसायन-शास्त्र, प्राणीशास्त्र, वनस्पति-शास्त्र और गणित तथा वाणिज्य संकाय में वाणिज्य विषय शामिल किया गया है। इसके लिये सहायक प्राध्यापक के 8 पद निर्मित किये गये हैं। प्रयोगशाला तकनीशियन और प्रयोगशाला परिचारक के 4-4 पद आउटसोर्स से भरे जायेंगे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraj singh kanyapujan

मुख्यमंत्री निवास पर हुआ कन्या भोज  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने अपने निवास पर कन्या भोज का आयोजन किया।  चौहान एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान ने परंपरागत रूप से कन्याओं के चरण धोये और आरती उतारी। मंत्रोचारण के साथ उन्होंने कन्याओं को भोजन कराया। श्री चौहान ने कहा कि बेटियाँ आदि शक्ति का स्वरूप और भारत का भविष्य हैं। भोजन के बाद श्री चौहान ने नन्ही भांजियों के साथ आत्मीय क्षण बितायें। उन्होंने कन्याओं का लाड़-दुलार किया। कंकाली मंदिर में दर्शन किये मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ आज यहाँ माँ कंकाली मंदिर के दर्शन किये। श्री चौहान ने पारम्परिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने माँ के चरणों में देश-प्रदेश की समृद्धि और प्रदेशवासियों के कल्याण की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने झांकियों के दर्शन मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ भोपाल भ्रमण किया। उन्होंने शारदीय नवरात्र के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर स्थापित झांकियों के दर्शन किये। माँ दुर्गा का पारंपरिक विधि विधान से पूजन किया।श्री चौहान ने माँ के चरणों में प्रार्थना की है कि सब सुखी हो, सब निरोगी हो, सबका कल्याण हो, सब पर माता की कृपा बरसें। सबके के जीवन में सुख-समृद्धि, रिद्धि-सिद्धि आये। उन्होंने जय माँ पाताल भैरवी कोटरा, कालीबाड़ी बीएचईएल और दुर्गा उत्सव समिति विजय मार्केट, बरखेड़ा में प्रतिष्ठित माँ दुर्गा की झांकियों के दर्शन किये।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

भोपाल में शौर्य स्मारक

भोपाल में यह पहला और अनूठा प्रयास है। सीमा पर देश की रक्षा करने वाले अमर शहीदों से सीधा और जीवंत साक्षात्कार करवाने का। आम जनता जो शहीदों के प्रति नत-मस्तक तो है, लेकिन उसका कहीं सीधा रिश्ता नहीं जुड़ता उसकी शहादत से। आखिर सीमा पर रक्षा करने में चुनौतियाँ क्या हैं, उसके संघर्ष की गाथा कैसे गढ़ी जाती है, जिस पर हम सभी को, पूरे देश को गर्व होता है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इन्हीं कल्पनाओं को साकार रूप दिया है शौर्य स्मारक में। श्री चौहान के अनुसार सिर उठाकर गर्व से जीने का अधिकार उन्हीं को होता है, जिनके सिर देश की आन-बान के प्रहरियों और शहीदों के सम्मान में श्रद्धा से झुकना जानते हैं। यह मध्यप्रदेश का देश की जनता को एक ऐसा उपहार है, जो हमेशा नागरिकों को शहीदों की शहादत की याद दिलवायेगा और राष्ट्र भक्ति और राष्ट्र के लिये हर तरह के त्याग के प्रति हमारे नागरिकों को प्रतिबद्ध बनायेगा। शौर्य स्मारक भोपाल राष्ट्र की सुरक्षा में जीवन बलिदान करने वाले शहीदों की पावन स्मृति को अक्षुण्ण रखने के लिये मध्यप्रदेश में शौर्य स्मारक का निर्माण किया गया है। शौर्य स्मारक की परिकल्पना एक पवित्र स्थान को संबोधित करती है, जिसकी विवेचना परम्परागत एलोरा, खजुराहो तथा मोधेरा जैसे भारतीय मंदिरों से की गयी है। इस स्मारक में मंदिर-अक्ष की पवित्रता को अंतिम स्थान (मृत्यु पर विजय) में जीवन बलिदान करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर दर्शाया गया है। शौर्य स्मारक रूप-रंग और सामग्री का सम्मिश्रण ही नहीं, वरन् एक जीवंत अनुभूति प्रदान करेगा। वास्तुविदीय परिकल्पना के अनुसार यहाँ आने वाला प्रत्येक दर्शक अपने निजी अनुभव, संसार और कल्पना के आधार पर शौर्य स्मारक के साथ तादात्मय स्थापित करे तथा ऐसा परिवेश निर्मित हो, जहाँ आगंतुकों के मन में सहज ही शहीदों के प्रति श्रद्धा-भाव जागृत हो, ऐसा प्रयास किया गया है। वास्तु-कला की दृष्टि से यह स्मारक भवन नहीं, वरन् अ-भवन है। वास्तु-कला की स्थापित परम्परा के विपरीत शौर्य स्मारक का विन्यास, निर्माण-स्थल के भौगोलिक स्वरूप में एकाकार हो जाता है। अरेरा पहाड़ी की भौगोलिक विशेषताओं, उतार-चढ़ाव, चट्टानों के बीच जीवन का उत्सव मनाते वृक्षों को प्रतीकों के रूप में शौर्य स्मारक के रूपांकन में बखूबी प्रयोग किया गया है। चूँकि यह स्मारक ऐसे शहर में स्थित है, जो प्राकृतिक सुंदरता से सराबोर है। इस स्मारक का भू-दृश्यीकरण भोपाल शहर के प्राकृतिक सौंदर्य में और निखार लाया है। देश के लिये अपने प्राणों का बलिदान देने वालों पर समर्पित यह स्मारक भोपाल नगर के लौह-शिल्प आधारित चिनार पार्क के समीप 12.67 एकड़ (लगभग 51 हजार 250 वर्ग मीटर) भूमि पर बनाया गया है। शौर्य स्मारक का निर्मित क्षेत्रफल लगभग 8,000 वर्ग मीटर है। लागत लगभग 41 करोड़ है। मेमोरियल शौर्य स्मारक शहीद की राष्ट्र-सेवा से प्रेरित जीवन-यात्रा का रूपायन है। वास्तुविद ने शौर्य स्मारक को जीवन की विभिन्न अवस्थाओं यथा- जीवन, युद्ध का रंग-मंच, मृत्यु तथा मृत्यु पर विजय, चार प्रांगण की श्रंखला के रूप में, वास्तु कला की स्थापित परम्परा के विपरीत दर्शाया है। इसके रूपांकन में जीवन-मृत्यु, युद्ध-शांति तथा मोक्ष-उत्सर्ग जैसे जटिल अव्यक्त अनुभवों को सरल, सहज तरीके से रूपांकित करने के लिये आकार, रंग-रूप, सामग्री और तकनीक का रोचक ताना-बाना बुना गया है। मेमोरियल की अर्ध भूमिगत संरचना जो पृथ्वी पर दृष्टिगोचर होने से ज्यादा धरती-मग्न है, का पूर्ण उद्देश्य आत्मा से ध्यानपरायण करते हुए केवल आगंतुकों के अंतर्मन को प्रभावित करना है। यह आगंतुकों एवं शहीदों के मध्‍य संभवत: एक मूक संवाद प्रारंभ करेगा। दर्शक का यह भावनात्मक जुड़ाव एक व्यक्ति की विचार-प्रक्रिया को अग्रता प्रदान करेगा। जीवन स्मारक में प्रवेश करते ही पृथ्वी पर जीवन को एक चौकार अथवा सार्वजनिक वर्ग के रूप में दर्शाया गया है। जीवन के उतार-चढ़ाव की तुलना एक एम्फीथियेटर की सीढ़ियों से की गयी हैं, जो पृथ्वी की संगीन एवं शांत रचना को मिट्टी से बनी ईंट, घास तथा जल के रूप में परिभाषित करते हैं। युद्ध का रंग-मंच वृत्त का आकार देकर इस वृत्ताकार आँगन को युद्ध की विभीषिका से आहत धरती को दर्शाया गया है। युद्ध की निष्ठुरता से हुए विनाश एवं हानि के कारण मानवता कैसे व्यथित हो उठती है, इसे बखूबी असमतल धरती तथा तराशे हुए स्थानीय पत्थरों से वर्णित किया गया है। इससे दुख और अवसाद की अनुभूति होगी। मृत्यु मृत्यु की भयावहता एवं खोई आशाओं को दर्शाने के लिये एक छोटा वर्गाकार क्षेत्र पूरी तौर पर अंधकारमय एवं काला निर्मित किया गया है। इस क्षेत्र में प्रवेश करते ही मृत्यु से उत्पन्न अचानक अंधकार को अनुभव करने का अवसर प्राप्त होगा, केवल एक दीपक की लौ से प्रकाश विद्यमान होगा, जिसके कारण इस क्षेत्र के अंधकार तथा माप से मृत्यु पर विजय की आशा का आभास हो सकता है। मृत्यु पर विजय लोगों का विश्वास है कि मृत्यु में शरीर नश्वर है तथापि आत्मा अजर-अमर है। इस अंतिम अनुभूति के क्षेत्र में चूंकि आत्मा अनश्वर है, वास्तुविद ने सादृश्य का उपयोग करते हुए जीवन के इस अलौकिक और शाश्वत सत्य की अनुभूति को जीवंत बनाने के लिये स्मारक परिसर प्रांगण में 2 से 3 मीटर ऊँची धातु की छड़ों को सेना की टुकड़ियों की तरह सुव्यवस्थित रूप से स्थापित किया है। इन छड़ों के ऊपरी सिरों पर फाइबर ऑप्टिक्स लाइट्स के प्रकाश-पुंज रात के अंधेरे में जगमगायेंगे। धातु की छड़ों के तल पर बिछी जल की चादर, शांति तथा पवित्रता का प्रतीक होगी। स्तम्भ पृथ्वी से उभरता हुआ 62 फीट ऊँचा स्तम्भ, एक सैनिक के जीवन को दर्शाता है, जिसे उसने स्वयं अपनी स्वेच्छा से स्वीकारा है। यह स्तम्भ अंदरूनी शक्ति एवं साहस की बुनियाद पर निर्मित है, जिससे अपने देश के संरक्षक, देशभक्ति की भावना से प्रेरित होंगे। जीवन के विभिन्न पड़ावों पर सिपाहियों द्वारा किये गये त्याग और अंत में अपने जीवन का बलिदान, उनका देश के प्रति प्रेम, स्वामित्व तथा आत्मपूर्ति का द्योतक है, जो देश की रक्षा कर रहे उनके इस विशाल परिवार की समृद्धि से उन्हें प्राप्त हुआ है। अत: उन्हें सर्वशक्तिमान के प्रहरियों के रूप में उच्च शक्ति से उन्नत करता है। स्तम्भ की प्रत्येक ग्रेनाइट डिस्क इस आरोहण का वर्णन करती है। पृथ्वी (आर्मी), जल (नौसेना) तथा वायु (वायुसेना) के काले ग्रेनाइट स्तम्भ की संगीनता, जल-स्रोत एवं श्वेत ग्रेनाइट पेडेस्टल के हल्केपन के रूप में दर्शाया गया है। स्तम्भ के आसपास के वातावरण से हमें जीवन के चरम लक्ष्य को प्राप्त शूरवीरों के बलिदान का अहसास होगा। आगंतुकों के मन में सहज ही उनके प्रति नमन का भाव जागृत होगा। अनंत ज्योत वास्तुविद द्वारा परम्परागत अनन्य ज्योत, जो एक शहीद के सम्मान में प्रज्जवलित की जाती है, को एक अत्याधुनिक होलोग्राफिक लौ के माध्यम से दर्शाया गया है। ग्लास प्लाक्स व्यक्तिगत शहीदों के नामों को उनके अनन्त स्मरण एवं श्रद्धांजलि के लिये एल्यूमीनियम की चादर पर उत्कीर्ण कर, ग्लास प्लाक्स पर लगाया गया है। ये प्लाक्स स्तम्भ के समीप लगाये गये हैं, ताकि स्तम्भ पर श्रद्धांजलि अर्पित करने आये आगंतुकों को निकट से प्रत्यक्ष हो सकें। लाल स्कल्पचर स्कल्पचर के अमूर्त रूप को साशय निर्वचनात्मक रखा गया है। मुख्य धुरी (एक्सिस) से वह एक 'वंदना'', एक 'नमस्कार'' के रूप में तथा दूसरे दृष्टिकोण से एक 'रक्त की बूंद'' के रूप में दिखायी देता है। अत: इसे लाल रंग से दर्शाया गया है। व्याख्या केन्द्र व्याख्या केन्द्र को एक अर्ध-खुले सामूहिक स्थान के रूप में विकसित किया गया है। इसमें आगंतुकों को भौतिक अनुभूति के पूर्व, स्मारक का पूर्वावलोकन करवाया जायेगा। प्रदर्शन-प्रणाली (डिस्प्ले-सिस्टम) के माध्यम से शौर्य स्मारक का सारांश लघु चलचित्रों द्वारा निरंतर दिखाया जायेगा। साथ ही हिन्दी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में उप-शीर्षक लिखे होंगे, जिससे स्मारक देखने आये भारतीय एवं विदेशी दर्शकों को मूल डिजाइन समझने में सुविधा होगी। इस केन्द्र में वास्तुविद द्वारा आकल्पित जीवन की विभिन्न अवस्थाओं यथा- जीवन, युद्ध का रंग-मंच, मृत्यु तथा मृत्यु पर विजय को किस प्रकार 4 प्रांगण की श्रंखला के रूप में डिजाइन किया गया है, समझाया जाता रहेगा। संग्रहालय जीवन प्रांगण में प्रवेश करने के पहले आधार-तल में संग्रहालय विकसित किया गया है। इसकी परिकल्पना स्मारक के साथ एकीकृत रूप में की गयी है। यह संग्रहालय हमारी भारतीय सेना-आर्मी, नौसेना तथा वायुसेना के शहीदों की देशभक्ति और शौर्य को विषयगत-तस्वीरों के रूप में शो-केस करता है, जो महाभारत काल से प्रारंभ होकर आजादी के संघर्ष को दर्शाते हैं तथा अपने देश के सांस्कृतिक इतिहास को भी प्रस्तुत करते हैं। इस संग्रहालय में परमवीर चक्र, महावीर चक्र जैसे शौर्य पुरस्कार विजेताओं को भी गर्वशील तस्वीरों से दर्शाया गया है। भारतीय सेना के तीनों सशस्त्र बलों के विभिन्न डायोरमाज तथा हवाई जहाज, टैंक्स, तथा पानी के जहाजों के लघु मॉडल्स, आगंतुकों के आकर्षण का केन्द्र-बिन्दु रहेंगे।पूर्ण रूप से यह संग्रहालय भारतीय सेना के शौर्य का एक कल्पनाशील एवं रंगीन प्रदर्शन केन्द्र होगा, जिसमें शहीदों को विनम्र परन्तु गरिमामय रूप में श्रद्धांजलि अर्पित कर प्रस्तुत किया गया है। सियाचिन संग्रहालय में ही एक स्थान पर सियाचिन की रचना भी की गयी है। इसमें उस स्थिति का अहसास करवाया गया है, जहाँ हमारे सैनिक माइनस टेंप्रेचर में भारतीय सीमा की रक्षा करने में कोई कोताही नहीं करते। निश्चित ही देखने वालों के लिये यह दृश्य रोमांचक तो होगा ही, साथ ही सैनिकों के प्रति उनके मन में अधिक सम्मान का भाव पैदा करेगा। स्मारक परिसर में समय-समय पर शहीदों से संबंधित अनुष्ठानिक समारोह करने के लिये आवश्यक स्थान, संसाधन केन्द्र, खुला रंगमंच (एमफी थियेटर) तथा कैफेटेरिया जैसी अन्य मूलभूत सुविधाएँ भी उपलब्ध हैं। पर्यावरण विभाग की संस्था एप्को को स्मारक के वास्तुविदीय रूपांकन का दायित्व सौंपा गया था। एप्को द्वारा राष्ट्रीय प्रतियोगिता के माध्यम से मुम्बई की वास्तुविदीय फर्म, यू.सी.जे. आर्किटेक्चर एण्ड एन्वायरमेंट का चयन किया गया। स्मारक परियोजना क्रियान्वयन राजधानी परियोजना प्रशासन द्वारा किया गया है। स्मारक का भूमि-पूजन मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 23 फरवरी, 2010 को तत्कालीन थल सेना अध्यक्ष जनरल दीपक कपूर की उपस्थिति में किया था। स्मारक का लोकार्पण 14 अक्टूबर, 2016 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी करेंगे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraj singh

मध्यप्रदेश में 13 साल से भाजपा की सरकार और 11 साल से शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री हैैं।  उनकी टीम में 80 फीसद से ज्यादा मंत्री 10 साल से बने हुये हैैं। राज्य में लगातार तीन बार सरकार बनाने का रिकार्ड कायम किया। जनता में पांव-पांव  वाले भैया के नाम से लोकप्रिय। अलग बात है कि पिछले दिनों जैन संत शिरोमणि विद्यासागर जी महाराज के दर्शनों के लिये पैदल चलने पर उनके पैर में छाले पड़ गये थे। उनकी पार्टी में सत्ता पाने के लिये 13 साल से भटक रहे नेता, कार्यकर्ताओं के पैर में भी छाले पड़े हुये हैैं। इस सबके बीच मुख्यमंत्री और उनकी टीम समस्याएं सुलझाते सुलझाते इस कदर थक गयी हैैं कि उन पर यह पंक्तियां सटीक बैठती हैैं - किस-किस की फिक्र कीजिए और किस किस के लिए रोईये, आराम बड़ी चीज है मुंह ढंक कर सोईये। आमतौर से यह कहावत मुसीबतजदा लोग अपनी बेबसी का इजहार करने के लिये बातचीत में करते हैैं। लेकिन सरकार में बैठे लोग लगातार समस्याएं सुलझाते  सुलझाते एक तरह से थक जाते हैैं क्योंकि सिर्फ चेहरे, नाम और क्षेत्र बदलते हैैं आम तौर से समस्याएं एक जैसी होती हैैं। मसलन बच्चों के लिये नौकरी, बीमार के लिये दवा, राजनीतिक कार्यकर्ता सत्ता और संगठन में पद मांगते हैैं। हर चीज के लेने - देने की सीमा है। इसलिये सियासत में परेशान लोग अब इसी मूड में हैैं कि आराम बड़ी चीज है मुंह ढंककर सोईए।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पद संभालने के साथ योजनाओं की ऐसी झड़ी लगाई थी कि गरीब, महिला, मजदूर, किसान, कन्याएं एक तरह सब उनके मुरीद हो गये थे लेकिन पिछले कुछ महीनों से कुपोषण, महिलाओं पर अत्याचार, किसानों की आत्महत्या, बदहाल सड़कों और निवेश के लिये दुनिया की खाक छानने के बाद भी नतीजे निराशाजनक आने से सत्ता के सियासी गलियारों में उदासी सी छाई हुई है। इससे अलग पार्टी में मुख्यमंत्री के खिलाफ हमले भी शुरू हो गये हैैं। राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय बेलगाम नौकरशाही को लेकर विपक्ष से ज्यादा सरकार पर निशाना साधने में लगे हैैं। संगठन महामंत्री रामलाल की नसीहत के बाद भी शिवराज और उनकी सरकार के खिलाफ भाजपा में नाराजगी कम नहीं हो रही है। प्रकाश मीरचंदानी से शुरू हुआ विरोध संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रभारी रहे राजेश भदौरिया ने तो सीबीआई जांच के चलते ठंडे पड़े व्यापमं के मामले में सरकार को जनता से माफी मांगने की मांग कर डाली। अलग बात है कि उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। ग्वालियर में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के चलते विरोध के स्वर उठे तो राष्ट्रीय संगठन महामंत्री को हस्तक्षेप करना पड़ा। मगर वह भी नाकाफी साबित हुआ, क्योंकि उसके दूसरे ही दिन बालाघाट के बैहर में जिला प्रचारक सुरेश यादव के साथ पुलिस द्वारा की गई मारपीट पर दो विधायकों ने मंत्री गौरीशंकर बिसेन को जिम्मेदार मानते हुये इस्तीफा मांग लिया। एक तरह से यह मुख्यमंत्री पर हमला है। इसी तरह पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रकाश सिंह और कुछ विधायकों ने सरकार के खिलाफ बगावत का बिगुल बजाया। पार्टी में संतोष और जनता की बेरुखी ने सरकार की चमक फीकी की है। इधर आंकड़ों में म.प्र. में महिला अत्याचार के मामले में नंबर एक पर आना, भ्रष्टाचार में नंबर दो पर आना और कुपोषण में चौथे नंबर पर। कर्ज लेने के लिए पिछले महीने ही चार हजार करोड़ का कर्ज लेने के लिए इक्विटी बेचनी पड़ी। जितना राज्य का बजट है कर्ज का आंकड़ा उसके नजदीक आ गया है।  यह सब शिवराज सिंह की छवि को बिगाड़ता है।  किसान और शिक्षा भी बदहाल दो महीने बाद धान और सोयाबीन बाजार में आने वाले हैैं। तीन साल से घाटे में जा रहे किसान के लिये यह साल निर्णायक है। अच्छे मौसम और जीतोड़  मेहनत ने धान  और सोयाबीन की बंपर फसल आने के संकेत दिये हैैं। लेकिन लागत मूल्य भी नहीं मिला तो किसान फिर आत्महत्या की तरफ जायेगा। एक किसान पुत्र के लिये इससे बड़ा कलंक और क्या हो सकता है। इसी तरह शिक्षा के भी बुरे हाल हैैं। सरकार ने स्कूल चलो अभियान तो चलाया, मगर स्कूलों में पढ़ाओ अभियान अभी तक नहीं चलाया है। इसके चलते नवंबर से विद्यार्थियों में डिप्रेशन आना शुरू हो जायेगा और दिसंबर तक बच्चे क्लास से भागेंगे और तब शासकीय शिक्षक कहेंगे कोर्स पूरा नहीं हुआ, समय बचा नहीं, हम क्या कर सकते हैैं। बहाना यह कि पढाने के अलावा उन्हें और भी कई बेगार करनी पड़ती है लेकिन विद्यार्थियों का तो भविष्य और साल दोनों बर्बाद हो जायेगा। अक्सर दिसंबर में स्कूलों में डिप्रेशन से बचाने के लिये काउंसलिंग और मनोचिकित्सकों की सलाह का दौर चलता है। अभी वक्त  सिलेबस को पूरा करने का, लेकिन विभाग और सरकार दोनों मुंह ढंक कर सो रहे हैैं।  इसलिये तो कहते हैैं जनाब सियासत करना आसां नहीं है। सत्ता की सियासत तो और भी मुश्किल। वैसे भी यह काम हर किसे के बूते को नहीं होता इसके लिये जुनूनी, जिद्दी होना जरुरी है। झूठ को भी इस मासूमियत, नजाकत और नफासत से बोला जाता है कि जो ठगा जाता है उसका दिल भी बार बार ठगाने के लिये होता है। इसमें ठगने और ठगाने वाले दोनों एक-दूजे के लिये बने या एक दूसरो को हराने जिताने में लगे रहते हैैं। मोहब्बत और सियासत करने वालों को डराने में एक नाकामयाब शेर बहुत मशहूर हुआ - यह इश्क नहीं आसां, बस इतना समझ लीजिए, आग का दरिया है और डूब कर जाना है। अभी तो सीन 2003 जैसा है तब मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह थे और वे दो चुनाव जीत चुके थे। दस साल की सत्ता का अनुभव साथ था। चुनावी प्रबंधन और कार्यकर्ताओं में उनकी पकड़ थी लेकिन खराब सड़कें, गायब बिजली और पानी के संकट ने उन्हें सत्ता से विदा कर दिया था। कमोबेश ऐसे ही हाल अब नजर आने लगे हैैं। पूरे प्रदेश में सड़कें बद से बदतर हैैं, बिजली सरप्लस में होने के बाद भी खेतों के लिये आठ-आठ घंटे ही मिल पा रही है। खुद मुख्यमंत्री के क्षेत्र में यही हाल है। ऐसा लगता है कि दुनिया गोल है और प्रदेश फिर वहीं खड़ा हो रहा है जहां से वह 2003 में चला था।  सत्ता के लिहाज से देखें तो लगातार 13 बरस से भाजपा की सरकार है और 11 साल से शिवराज सिंह मुख्यमंत्री। दोनों ही अपने आप में रिकार्ड हैैं। लगातार तीन चुनाव जीतना और लोकप्रिय बने रहना कठिन काम है। शिवराज पर भाजपा को चौथी बार सत्ता में लाने का भी दबाव आग के दरिया से गुजरने जैसा है। उनकी लोकप्रियता और कार्यकर्ताओं की उनके प्रति दीवनगी के घटते ग्र्राफ की खबरें भाजपा और  सरकार के लिये बेचैनी पैदा करने वाली हैैं।  एक युग 12 साल का होता है और भाजपा तेरह साल से सरकार में है। ऐसे में हजारों कार्यकर्ता और नेता हैैं जो दहाड़े मार-मार कर कह रहे हैैं सत्ता का स्वाद हम कब चखेंगे। उन्हें लगता है चौथी बार सत्ता में नहीं आये तो हमारे इतने बरस की तपस्या गई काम से। पता नहीं फिर कब मौका मिले।  संक्षेप में यह कि जो लगातार लाल बत्ती का सुख उठा रहे हैैं कि वे इतने अफर गये हैैं कि सत्ता से उकताये हुये लगते हैैं मगर कांग्र्रेस के बिना किसी भाजपाई के लिये कुर्सी छोडऩे राजी नहीं। बहुत से चर्चा में कहते हैैं ज्यादा हुआ तो क्या होगा पार्टी चुनाव हार जायेगी और क्या, अगली बार मेहनत कर फिर सत्ता में आयेंगे। बस यही आशंका भाजपा और कांग्र्रेस में अभी से लट्ठ चलवा रही है। सत्ता से दूर भाजपाई सोचते हैैं कि रसमलाई खाने न सही चाटने तो मिले और कांग्र्रेस में नेतृत्व को लेकर संघर्ष वहां ऐसा मानना है जो अभी लीडर वही तो सीएम बनेगा। यह सोच दावेदार और उनके समर्थक अभी से फूले नहीं समा रहे हैैं। क्या ज्योतिरादित्य सिंधिया, क्या कमलनाथ। विवाद की स्थिति में दिग्विजय सिंह की टीम भी हम भी हैैं ना की तर्ज पर तैयार है। सुरेश  पचौरी इन सेरों के बीच पाव की तरह हैैं जिनके साथ होंगे वही तोलमोल के गणित में सवा सेर हो जायेगा। खैर यह तो भविष्य की बातें हैैं पता नहीं ऊंट किस करवट बैठेगा। बहरहाल पार्टी कोई भी हो नेताओं का काम तो आग के दरिया से गुजरने जैसा है जिसका उन्हें खासा तजुर्बा भी है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraj singh

मुख्यमंत्री शिवराज  ने किया निरीक्षण मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शौर्य स्मारक देशभक्ति की प्रेरणा का स्त्रोत बनेगा। यहाँ आने वाले को भारतीय सैनिकों के शौर्य का परिचय मिलेगा। इससे नागरिकों को गौरव का अहसास होगा। उनमें देशभक्ति, देशप्रेम और कर्तव्यनिष्ठा के भाव जागेंगे। श्री चौहान ने स्मारक की व्यवस्थाओं की आज यहाँ समीक्षा की और संपूर्ण स्मारक परिसर का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री को बताया गया कि शौर्य स्मारक लोकार्पण के लिए पूरी तरह तैयार है। मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के बाद शहीदों की स्मृति में बनने वाला पहला स्मारक है। अभी जो स्मारक है, वे वॉर मेमोरियल है। यह शहीदों के शौर्य की स्मृतियों का स्मारक है। यहाँ इसका अहसास होगा कि कितनी कठिन परिस्थितियों में हमारे सैनिक सीमाओं की रक्षा करते हैं। स्मारक में शौर्य की गाथा को संजोने का प्रयास किया गया है। मानव सभ्यता के आदिकाल से आधुनिक काल के युद्धों के दृश्य प्रदर्शित किए गए हैं। स्तंत्रता पश्चात होने वाले युद्धों के लगभग 70 फोटोग्राफ्स भी लगे हैं। स्मारक में आंगुतकों को सियाचीन की कठिन परिस्थितियों का अहसास होगा। सेना के सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपतियों और तीनों सेनाओं के अध्यक्षों के छविचित्र लगाए गए हैं। वीरता और शौर्य से भरी कविताएँ भी उकेरी गई हैं। एक 60 सीटर थियेटर भी है जिसमें शौर्यपूर्ण लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। स्मारक में जीवन का अहसास करवाने, मृत्यु और मृत्यु के परे जीवन की संकल्पनाओं का अनुभव करवाने का प्रयास किया गया है। युद्ध की आवाजों के दृश्य संयोजित किए गए हैं। शौर्य स्तम्भ निर्माण की संकल्पना मृत्यु पर विजय है। स्तम्भ के नीचे लाल बिन्दु रक्त का प्रतीक है। सर्वोच्च पर सफेद जीवन को दर्शित करता है। शौर्य स्तम्भ के पीछे स्वतंत्र भारत के वीरगति प्राप्त करने वाले प्रदेश के शहीदों के नाम अंकित किए गए हैं। शौर्य स्तम्भ में निरंतर जलने वाली ज्योति प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रज्जवलित की जायेगी। प्रधानमंत्री 14 अक्टूबर को स्मारक देशवासियों को लोकार्पित करेंगे। मुख्यमंत्री को शौर्य स्मारक की व्यवस्थाओं और प्रधानमंत्री के भ्रमण संबंधी विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी मुख्य सचिव  अंटोनी डिसा ने दी। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव  बी.पी. सिंह, पुलिस महानिदेशक ऋषि कुमार शुक्ला, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री  एस.के. मिश्रा, प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन  मलय श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव संस्कृति  मनोज श्रीवास्तव, आयुक्त भोपाल संभाग  अजातशत्रु, आयुक्त संस्कृति  राजेश मिश्रा, पुलिस महानिरीक्षक  योगेश चौधरी, कलेक्टर निशांत वरवड़े एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

एमपी में डेंटल कॉलेजों की 722 सीटें खाली

  मध्यप्रदेश के निजी डेंटल कॉलेजों में इस साल 722 सीटें खाली रह गई हैं। अब इन सीटों के भरने के आसार नहीं हैं। पहली बार इतनी सीटें खाली बचीं हैं। अनरिजर्व कैटेगरी सीटें भी खाली रह गई हैं। पिछले साल तक निजी कॉलेजों में बीडीएस की करीब 400 सीटें ही बचती थीं। प्रदेश के 14 डेंटल कॉलेजों में बीडीएस की 1340 सीटें हैं। चिकित्सा शिक्षा संचालनालय के अधिकारियों ने बताया कि इस साल पांच नए डेंटल कॉलेजों को मान्यता मिल गई। इसके अलावा दाखिले के लिए न्यूनतम अंक भी इस साल कम कर दिए गए थे। पिछले साल तक रिजर्व कैटेगरी के लिए 40 फीसदी व अनरिजर्व कैटेगरी के लिए 50 फीसदी अंक जरूरी होते थे। इसका असर यह हुआ कि बीडीएस में दाखिला लेने वाले उम्मीदवारों ने एमबीबीएस में प्रवेश ले लिया। शनिवार को दो छात्रों ने निजी कॉलेजों में ज्यादा फीस लेने की शिकायत भी की है। भोपाल के जीएमसी में सरकारी और निजी मेडिकल/डेंटल कॉलेजों के लिए चल रही काउंसलिंग खत्म हो गई है, लेकिन विवाद अभी ठंडा नहीं पड़ा है। 35 उम्मीदवारों ने अलग-अलग दिन शिकायत कर काउंसलिंग में गड़बड़ी की बात कही है। कोहेफिजा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सबसे पहले 30 सितंबर को उम्मीदवारों ने एमपी ऑनलाइन के खिलाफ शिकायतें की। तीन अलग-अलग शिकायतें में कहा गया है कि एमपी ऑनलाइन के सर्वर में कोई खराबी नहीं आई थी। जानबूझकर साफ्टवेयर में गड़बड़ी की गई थी। इस वजह से काउंसलिंग नहीं हो पाई थी। तीन दिन तक उम्मीदवार कॉलेज परिसर में पड़े रहे। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने एक निर्णय में इन सीटों को ऑल इंडिया के उम्मीदवारों से भरने के लिए कह दिया था।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मेट्रो रेल bhopal

मेट्रो रेल कंपनी के अध्यक्ष होंगे मुख्यमंत्री  चौहान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  भोपाल और इंदौर में संचालित होने वाली मेट्रो रेल परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने परियोजनाओं को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने और आर्थिक रूप से लाभकारी बनाने के निर्देश दिये। परियोजनाओं का संचालन और प्रबंधन मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कंपनी प्रायवेट लिमिटेड करेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान इसके अध्यक्ष होंगे। नगरीय प्रशासन मंत्री, भोपाल और इंदौर के महापौर इसके सदस्य होंगे। कंपनी के प्रशासनिक ढाँचे का अनुमोदन राज्य की केबिनेट द्वारा किया जायेगा। बैठक में मेट्रो रेल के प्रथम चरणों में शामिल किये जाने वाले रूट और वित्तीय प्रबंधन पर विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री के सचिव श्री विवेक अग्रवाल ने बताया कि भोपाल मेट्रो रेल परियोजना की कुल लागत 22504.25 करोड़ होगी। इसमें 7 रूट को शामिल किया जायेगा। भोपाल में 95.03 किलो मीटर में मेट्रो रेल लाइन बिछाई जायेगी। इसमें से 84.83 किलो मीटर ऐलिवेटेड होगी। प्रथम चरण में दो रूट होंगे – करोंद से एम्स तक 14.99 किलो मीटर और भदभदा से रत्नागिरी तक 12.88 किलो मीटर शामिल किया जायेगा। प्रथम चरण की लागत 6962 करोड़ रूपये होगी। परियोजना के लिये अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एजेंसी जापान और एशियाई विकास बैंक से वित्तीय सहायता लेने के विकल्पों पर विचार-विमर्श हुआ। इंदौर मेट्रो रेल 104 किलो मीटर में चलेगी। इस पर 26762.21 करोड़ की लागत आयेगी। पहले चरण में पलासिया-एयरपोर्ट-विजयनगर-भवरकुंआ-पलासिया रूट पर काम शुरू होगा। इंदौर मेट्रो रेल परियोजना के नक्शे में किसी प्रकार का कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं से सहयोग के लिये सभी विकल्प पर विचार किया जायेगा। नवगठित मेट्रो रेल कंपनी के संचालक मंडल की बैठक में प्रशासनिक एवं प्रबंधन संबंधी प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया।बैठक में मेयर भोपाल  आलोक शर्मा, इंदौर मेयर ती मालिनी गौड़, मुख्य सचिव  अंटोनी डि सा, मुख्यमंत्री प्रमुख सचिव अशोक वर्णवाल एवं संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मध्यप्रदेश के मुख्यसचिव

  मध्यप्रदेश के नए प्रशासनिक मुखिया (मुख्यसचिव) के लिए अपर मुख्य सचिव गृह बसंत प्रताप सिंह का नाम लगभग तय हो गया है। सामान्य प्रशाासन विभाग ने ओएसडी के लिए नोटशीट भी चला दी है और अगले सप्ताह आदेश जारी होने की संभावना है। वहीं वन विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक खांडेकर को गृह विभाग मिलने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 अक्टूबर को मध्यप्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। इसके चलते नये प्रशासनिक मुखिया का आदेश कुछ दिनों के लिए टल गया है। प्रशासनिक सूत्रों की माने तो पीएम यात्रा के अगले दिन 15 या फिर 16 अक्टूबर को ओएसडी बनाने संबंधी आदेश जारी होगा। खबर है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नये सीएस के रूप में बीपी सिंह के लिए सहमत हो गये हैं। सिंह 1984 बैच के आईएएस अफसर हैं। उनके सीएस बनने पर मंत्रालय से एसीएस स्तर के एक अफसर को अनयत्र पदस्थ किया जायेगा। सिंह को सीएस बनाया गया तो उनका स्थान कौन लेगा? इसको लेकर भी चर्चा गरम है। सूत्रों के अनुसार वन विभाग के एसीएस दीपक खांडेकर को गृह की कमान मिल सकती है। वरिष्ठ अफसरों में अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा प्रभांशु कमल को कृषि उत्पादन आयुक्त बनाया जा सकता है।  नर्मदा घाटी प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं एसीएस रजनीश वैश्य को वन विभाग की जिम्मेदारी मिल सकती है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

48 हजार दैनिक वेतनभोगी  नियमित

मिशन 2018 की तैयारी की झलक शिवराज केबिनेट मीटिंग में साफ़ नजर आई। केबिनेट के जरिये लोक लुभावन फैसले किये गए।  मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में आज 48 हजार दैनिक वेतनभोगी को नियमित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। अब इन्हें दैनिक वेतनभोगी के स्थान पर स्थायी कर्मी की श्रेणी दी जाएगी। साथ ही अकुशल श्रेणी को 4000-80-7000, अर्द्धकुशल को 4500-90-7500 और कुशल श्रेणी को 5000-100-8000 वेतनमान स्वीकृत किया गया है। वरिष्ठता का लाभ देने के लिए 1 सितंबर 2016 की स्थिति में उनके द्वारा पूरे किए गए वर्षों के आधार पर संबंधित वेतनमान में अंकित वेतन वृद्धि की दर से गणना कर उनका संबंधित वेतनमान में वेतन निर्धारण किया जाएगा। इस पर इन्हें वर्तमान 125 प्रतिशत महँगाई भत्ता देय होगा। यह वेतन निर्धारण 1 सितंबर 2016 की तिथि से होगा। आगामी वेतन वृद्धि सितंबर 2017 से देय होगी। अधिवार्षिकी आयु पूरी होने पर 15 दिन प्रति वर्ष के सेवाकाल के वेतन के आधार पर उपादान की पात्रता होगी । यह राशि अकुशल के लिए 1 लाख 25 हजार, अर्द्धकुशल के लिए 1 लाख 50 हजार और कुशल के लिए 1 लाख 75 हजार तक सीमित होगी। निर्णयानुसार ऐसे दैनिक वेतनभोगी जो 16 मई 2007 को कार्यरत थे और एक सितंबर 2016 को भी कार्यरत हैं इस वेतनक्रम एवं अन्य लाभों के लिए पात्र होंगे। दिनांक 16 मई 2007 के बाद शासन की अनुमति/अनुमोदन उपरांत सक्षम अधिकारी द्वारा दैनिक वेतनभोगी के पद पर नियुक्त किए गए हैं उन्हें भी योजना की पात्रता होगी। निर्णयानुसार 1 सितंबर 2016 के पूर्व सेवानिवृत्त /सेवा से पृथक किए गए अथवा सेवा छोड़ चुके दैनिक वेतनभोगियों को इस योजना की पात्रता नहीं होगी। संविदा, अंशकालीन एवं आउट सोर्सिंग के माध्यम से नियुक्त कर्मचारियों के लिए यह योजना लागू नहीं है। मंत्रि-परिषद ने पुलिस बल में वृद्धि के लिए 6 हजार 250 नए पद सृजित करने की मंजूरी दी। निर्णय से संबंधित आगामी कार्यवाही शीघ्र ही गृह विभाग द्वारा की जाएगी। मंत्रि-परिषद ने कटनी मध्यप्रदेश में कम्पोजिट लॉजिस्टिक्स हब की स्थापना को सैद्धांतिक सहमति दी है। इसकी स्थापना निजी पूँजी निवेश के माध्यम से डी बी एफ ओ टी (डिजाइन, बिल्ड, फायनेंस, ऑपरेट एंड ट्रांसफर) सिद्धांत अनुसार शासकीय भूमि पर लॉजिस्टिक्स हब का निर्माण और 30 वर्ष तक संचालन किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक 81 एकड़ (32.63 हेक्टेयर) भूमि खाद्य विभाग को नि:शुल्क हस्तांतरित करने का निर्णय लिया गया है। योजना पर अनुमानित निवेश 125 करोड़ रुपए है। अब प्रस्ताव भारत सरकार को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। मंत्रि-परिषद ने कुम्हारों के ईंट/भट्टों एवं मिटटी के बर्तनों को प्राकृतिक आपदा से क्षति होने पर दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि 3 हजार से बढ़ाकर 10 हजार करने की मंजूरी दी है। इसके लिए राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 में प्रावधान रहेगा। मंत्रि-परिषद ने राजस्व विभाग के अधीन राजस्व मंडल, आयुक्त भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त तथा संभागायुक्त ग्वालियर के कार्यालयों के लिए ग्वालियर में नए संयुक्त भवन के निर्माण के लिए 65 करोड़ 49 लाख रुपए की स्वीकृति दी है। मंत्रि-परिषद ने राज्य सहकारी तिलहन उत्पादक संघ के सेवायुक्तों को राज्य शासन के विभिन्न विभाग में संविलियन की योजना के तहत तिलहन संघ के 7 सेवायुक्त को राज्य सहकारी अधिकरण में सहायक ग्रेड- 3, वाहन चालक और भृत्य के पदों पर संविलियन किए जाने का निर्णय लिया। मंत्रि-परिषद द्वारा शासन द्वारा स्थायी पटटे पर आवंटित भूमियों को आवंटिती द्वारा वापिस किए जाने पर आवंटिती के पक्ष में निर्णय लिया गया है। निर्णय के अनुसार आवंटिती द्वारा शासन को भूमि समर्पित करने पर उसके द्वारा जमा की गई प्रीमियम राशि का 10 प्रतिशत और आवंटन स्वीकृत करने की दिनांक से भूमि समर्पित करने की दिनांक तक प्रत्येक वर्ष के लिए 2 प्रतिशत की राशि के मान से गणना कर, जमा प्रीमियम से कटौती की जाएगी। शेष राशि आवंटिती को वापिस की जा सकेगी। निर्णय के अनुसार भूमि समर्पित किए जाने के समय आवंटिती को वापिस की जाने वाली राशि, तत्समय भूमि की कलेक्टर गाइड लाइन से अधिक नहीं होगी। मंत्रि-परिषद ने बाह्य पोषित परियोजनाओं के लिए गठित राज्य-स्तरीय समिति द्वारा नवकरणीय ऊर्जा की निकासी के लिए प्रदेश की ट्रांसमिशन कंपनी की ग्रीन एनर्जी कारीडोर की प्रथम चरण की 21 सौ करोड़ रुपए की ट्रांसमिशन परियोजना के लिए वित्तीय पोषण तथा के एल डब्ल्यू जर्मनी विकास बैंक से 840 करोड़ रुपए का ऋण प्राप्त करने के लिए की गई अनुशंसा का अनुमोदन किया। मंत्रि-परिषद ने इसके लिए केएफडब्ल्यू के साथ अनुबंध हस्तांतरित करने के लिए अनुमति प्रदान की है। इस परियोजना के लिए नेशनल क्लीन एनर्जी फंड से 840 करोड़ रुपए की राशि प्रदेश को अनुदान के रूप में प्राप्त होगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

bhopal-सरकार के खिलाफ कर्मचारी

भोपाल में  राज्य के कर्मचारियों ने साफ कह दिया है कि छठवें वेतनमान की विसंगति दूर किए बगैर उन्हें सातवां वेतनमान स्वीकार नहीं है। उनका आरोप है कि सरकार पैसा बचाने के लिए वर्ष 2006 की रणनीति को फॉलो कर रही है। ऐसा हुआ तो सातवें वेतनमान में कर्मचारियों के बड़े वर्ग को दो से छह हजार रुपए प्रतिमाह नुकसान होगा। मप्र अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी  मीडिया से मुखातिब हुए। मोर्चा के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने बताया कि ब्रह्मस्वरूप समिति ने 59 संवर्गों का वेतनमान अपग्रेड करने की अनुशंसा की थी। जिसका लाभ जनवरी 1996 से मिलना था। सरकार ने विसंगतिपूर्ण पांचवें वेतनमान पर ही छठवें वेतनमान का लाभ दे दिया। ऐसे कर्मचारियों को अभी तक 4000-100-6000 के आधार पर निर्धारित मूलवेतन मिल रहा है। उन्होंने बताया कि छठवें वेतनमान में सरकार ने 5000 और 5500 मूल वेतन पाने वाले एक लाख 13 हजार कर्मचारियों का ग्रेड-पे कम कर दिया। इन कर्मचारियों को वर्तमान में 2100 से 3200 रुपए प्रति माह नुकसान हो रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के दो लाख कर्मचारियों को छठवें वेतनमान का लाभ 14 से 17 माह बाद दिया गया है। जबकि 12 माह के अंतराल से यह लाभ मिलना था। सिंह का आरोप है कि मप्र को छोड़कर देश की सभी राज्य सरकारों ने अपने कर्मचारियों को विशेष वेतनवृद्धि का लाभ दिया था। इस कारण राज्य के कर्मचारियों को हर माह 800 से 1500 रुपए का नुकसान हो रहा है। उन्होंने साफ कहा कि हमने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपकर अपनी बात रख दी है। इसमें कहा गया है कि सातवें वेतनमान का लाभ देने से पहले छठवें वेतनमान की विसंगतियां दूर कर दी जाएं। साथ ही ग्रेड-पे और वेतन वृद्धि की राशि को 2.57 का गुणांक कर सातवां वेतनमान दिया जाए।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

rewa -सिलेंडर फटा छ घायल

रीवा में रानी तालाब मंदिर के पास शुक्रवार सुबह गुब्बारे में गैर भरने वाला सिलेंडर फटने से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई।  नगर निगम के स्वास्थ अधिकारी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। कुछ घायलों को हाथ और पैर में गंभीर चोट आई है। सभी का अस्पताल में इलाज जारी है। कलेक्टर राहुल जैन ने दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को 50-50 हजार रुपए और सामान्य रुप से घायल तीन लोगों को 25-25 हजार रुपए की आर्थिक सहायत राशी स्वीकृत की है। जैसे ही गैस सिलेंडर फटा वहां भगदड़ मच गई। घटना की सूचना तुरंत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

नरोत्तम/ उमा भारती

केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री  उमा भारती के भोपाल प्रवास पर आज उनसे  जल संसाधन एवं जनसंपर्क मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने भेंट की.डा मिश्रा ने केंद्रीय मंत्री से मध्यप्रदेश की सिंचाई परियोजनाओं के संबंध में चर्चा की।  मंत्री. डॉ. मिश्रा ने केन्द्रीय मंत्री सुश्री भारती को मध्यप्रदेश में सिंचाई रकबे में ओर वृद्धि के संबंध में किए जा रहे प्रयासों की भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी। डॉ. मिश्रा ने बताया कि किसानों को रबी की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के लिए कार्य योजना बनाकर अमल किया जा रहा है। केन्द्रीय मंत्री ने मध्यप्रदेश से संबंधित आवश्यक स्वीकृतियां दिलवाने में भी पूर्ण सहयोग की बात कही। श्रेष्ठ कार्य के लिए पुरस्कृत होंगे अभियंता जल संसाधन तथा संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रत्येक अभियंता अपने कार्य क्षेत्र में नहरों और अन्य सिंचाई माध्यमों से किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाना सुनिश्चित करें। डॉ. मिश्रा जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक में सिंचाई परियोजनाओं के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि नहरों के बेहतर प्रबंधन और श्रेष्ठ कार्यो के लिए अभियंता पुरस्कृत भी किए जाएंगे। बैठक में जानकारी दी गई कि पूरे प्रदेश में आगामी 13 अक्टूबर को सिंचाई नहरों के रख-रखाव और सिंचाई क्षेत्र में वृद्धि के लिए विशेष बैठकों को आयोजन किया जायेगा। इन बैठकों में जल उपभोक्ता संस्थाओं भी हिस्सा लेंगे। जल उपभोक्ता संस्थाओं की ओर से कठिनाईयों की जानकारी भी दी जा सकेगी। जिसका निराकरण अभियंतागण करेंगे। प्रदेश स्तर पर इन बैठकों के सम्पन्न होने के पश्चात 15 अक्टूबर को प्रतिवेदन प्रस्तुत करना होगा। इसके साथ ही आगामी 31 अक्टूबर तक सिंचाई संबंधी किसानों की समस्याओं के निराकरण का कार्य भी किया जाएगा।  मंत्री डॉ.  मिश्रा ने निर्देश दिए कि अभियंता क्षेत्र में निरीक्षण करने के पश्चात नहरों के आखिरी छोर तक पानी पहुंचाना सुनिश्चित करें। मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि नहरों के उचित रख-रखाव और अन्य सिंचाई साधनों को दुरूस्त रखने के लिए क्षेत्र के किसानों के सतत संवाद भी रखें।  मुख्य अभियंता स्तर पर नियमित समीक्षा से लक्ष्य तेजी से पूरा होगा। मंत्री डॉ. मिश्रा ने सिवनी, रीवा और सागर के मुख्य अभियंताओं को अपने कार्यक्षेत्र में लक्ष्य पूर्ति के प्रयास बढ़ाने के निर्देश दिए।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

भोपाल में शहीद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अक्टबूर को शहीद सैनिकों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। मोदी लाल परेड ग्राउंड में हो रहे भूतपूर्व सैनिकों के सम्मेलन व शौर्य स्मारक का उद्घाटन करेंगे।  इन दोनों कार्यक्रमों में भूतपूर्व सैनिक व उनके परिजन शामिल होंगे। वे हर एक शहीद के दो परिजनों से मिलेंगे। इसके अतिरिक्त पदकों से सम्मानित 13 अधिकारियों से भी चर्चा कर सकते हैं। प्रभारी जिला सैनिक कल्याण बोर्ड अधिकारी अबीर चौधरी के मुताबिक निर्मला शर्मा(माता)स्व.कैप्टन देवाशीष शर्मा(कीर्ति चक्र),आरएन प्रसाद(पिता)स्व.मेजर अजय कुमार(सेना मेडल),वीके गांधी(पिता)स्व.कैप्टन एसके गांधी(सेना मेडल),मिनी जोजी(पत्नी )स्व.मेजर जोजी जोसफ,सविता देवी(पत्नी )स्व.सीएफएन रामस्वरूप,लक्ष्मी बाई(पत्नी )स्व.रमेश कुमार,अमृता सोनी(माता)स्व.कमांडेंट मनोज कुमार सोनी के परिजनों को बुलावा भेजा जा रहा है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

कोंग्रेस की बैठक से दिग्गज गायब

  लंबे समय बाद हुई कांग्रेस की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में उसके नेता एक बार फिर एक नहीं दिखे। इस बैठक में दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे नेताओं के न आने पर पूर्व मंत्री और प्रदेश उपाध्यक्ष सज्जन सिंह वर्मा ने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर सवाल उठा दिए। उन्होंने प्रदेश प्रभारी मोहन प्रकाश का नाम लिए बगैर कहा कि प्रदेश प्रभारी और पीसीसी चीफ की आवाज में दम होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बडे नेताओं को लाना इन दोनों की जिम्मेवारी है। बैठक से पहले पत्रकारों से चर्चा करते हुए सज्जन वर्मा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी निशाना साधते हुए कहा कि बड़े नेताओं को कार्यकर्ताओं का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में पहले कई नेता हुआ करते थे पर अब ऊंगलियों पर गिने जाने वाले नेता ही बचे हैं। कार्यसमिति की बैठक में तय किया गया कि  मिशन 2018 में जुटी कांग्रेस अब भाजपा नेताओं के भ्रष्टाचार को प्रदेशभर में जाकर उजागर करेगी। कांग्रेस के कई नेता अगले सप्ताह से लेकर दिसंबर तक हर विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे। तीन महीने चलने वाले जनसंवाद में प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा एक दर्जन प्रस्ताव भी इस बैठक में रखे गए। युकां प्रदेश अध्यक्ष कुणाल चौधरी ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को काले झंडे दिखाने और उनके खिलाफ नारेबाजी करने वाले कार्यकर्ताओं पर अनुशासन की कार्रवाई की जाएगी। आज हुई एक दिवसीय कार्यसमिति में कांग्रेस के संगठन प्रभारी मोहन प्रकाश के अलावा सुरेश पचौरी, सज्जन वर्मा, विधायक अजय सिंह, डॉ. गोविंद सिंह, मुकेश नायक, राज्यवर्धन सिंह जीतू पटवारी, तुलसी सिलावट, केके मिश्रा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इंदौर में अपने पीए के साथ हुई अभद्रता के बाद कैलाश विजयवर्गीय द्वारा खुद थाने पहुंचने पर कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने इंदौर में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि पुलिस तो आम लोगों को भी परेशान करती है, क्या कैलाश विजयवर्गीय इसी तरह आम लोगों के लिए भी मैदान में उतरेंगे। बैठक में दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, सत्यव्रत चतुर्वेदी जैसे नेताओं के न आने का कारण कल दिल्ली में होने वाली राहुल गांधी की रैली को बताया जा रहा है। ये सभी दिग्गज इस रैली की तैयारियों में व्यस्त हैं। वहीं सिंधिया के न आने का कारण साफ नहीं हो सका। सज्जन सिंह वर्मा ने कहा  छोटे कार्यकर्ताओ का ध्यान बड़े नेताओं को रखना होगा। प्रभारी महामंत्री की आवाज में दम होना चाहिए। ( दिग्गज नेताओं के बैठक में नहीं आने पर बोले) कहा उनको लाना प्रभारी महामंत्री और पीसीसी चीफ की जिम्मेदारी। सुरेश पचोरी का बयान यह कांग्रेस की अहम बैठक है. इसमें एक्शन प्लान तैयार होगा आगे की रणनीति बनेगी. बैठक में लोकसभा और विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी शहडोल संसदीय क्षेत्र के चुनाव पर चर्चा होगी और नेपानगर उपचुनाव पर भी चर्चा होगी.  गोविन्द सिंह ने कहा सिंधिया ग्वालियर महाराज  को कांग्रेस कार्यकर्ता पहचान नहीं पाए। इसलिए ऐसी घटना हुई। युवाओं से भूल से ऐसा हुआ इसलिए उन पर कोई कार्यवाही नहीं होना चाहिए। राहुल गांधी की दिल्ली में रैली है इसलिए बड़े नेता नहीं आ सके।जयवर्धन  सिंह बोले  बड़े नेताओं को दिल्ली में कुछ काम होगा इसलिए नहीं आए होंगे। सब लोग एक है।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

विवादित

भोपाल में बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा सर्जिकल स्ट्राइक में सबूत मांगे जाने पर कहा कि अरविन्द केजरीवाल ,संजय निरुपम जो कह रहे हैं उससे तो यही लगता है कि अपने माँ बाप की सुहाग रात का वीडियो देखकर अपने बाप पर भरोसा करेंगे। सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने को लेकर मप्र के भाजपा नेताओं के विवादित बयानों पर राजनीति और गरमा गई है। भोपाल से सांसद आलोक संजर और हुजूर विधानसभा सीट से विधायक रामेश्वर शर्मा ने सबूत मांगने वालों को लेकर विवादित बयान दिए हैं।  नेताओं के बीच चल रही यह जुबानी जंग भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक की गौरवगाथा को नुकसान पहुंचा रही है। दोनों नेताओं के बयान लगातार वायरल हो रहा है, कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर उनकी टिप्पणियों का जमकर विरोध किया है। आप ने एक बयान में कहा कि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा अपना मानसिक संतुलन खो चुके है,अगर देश विदेश में सवाल उठ रहे है सर्जिकल स्ट्राइक पर और श्री अरविन्द केजरीवाल ने अपने देश को सही साबित करने की बात कही तो इसमें गलत क्या है। शर्मा की अभद्र टिपणी उन की छोटी और गन्दी सोच को दर्शा रही है।रामेश्वर शर्मा जनप्रतिनिधि है,उन्हें अपनी भाषा और मानसिकता पर संयम बरतना चाहिए। इस मसले पर सोशल और वेब मीडिया पर बीजेपी नेता रामेश्वर शर्मा  के बायान को घटिया बता कर इसकी आलोचना की गई है और रामेश्वर शर्मा से पूछा गया है क्या उनके यहाँ माता पिता की सुगागरात का वीडियो देखकर यह सब पता लगाया जाता है किसके पिता कौन है।  वहीँ शिवपुरी में सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत के सवाल पर कोंग्रेस सांसद  ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा  सबूत मांगना गलत है हम देश के साथ हैं  ।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

mp vidhansabha

खरगोन में  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा  कि आगामी विधानसभा चुनाव में किसी भी जिला अध्यक्ष को टिकट नहीं मिलेगा।  मंगलवार को चौहान राज्यस्तरीय बॉलीबाल स्पर्धा कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में पीएम नरेंद्र मोदी और प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की तुलना में किसी राजनितिक दल के पास नेता नहीं है। इस दौरान उन्होंने जनता से चीन में निर्मित उत्पादों का बहिष्कार करने का आव्हान‍ किया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मंत्री हर्ष सिंह की बीमार , ICCU में भर्ती

मंत्री हर्ष सिंह ICCU में भर्ती आयुष मंत्री हर्ष सिंह की बुढ़ार [शहडोल ]कार्यक्रम के दौरान तबीयत अचानक बिगड़ जाने के कारण उन्हें किम्स अस्पताल के आईसीसीयू में भर्ती किया गया। डॉक्टर ने बताया कि हर्ष सिंह का रक्तचाप 190 के ऊपर था उन्हें तत्काल इलाज दिया गया अभी उनका रक्तचाप 107 के आस पास आ रहा है लेकिन जिला प्रशासन एहतियातन कदम उठाते हुए उन्हें बाहर के लिए रेफर कर दिया है। डॉक्टरों ने भी सलाह दी है कि उन्हें बहार ले जाना ही उचित होगा। सूत्रों के अनुसार 3:30 बजे के आसपास मंत्री हर सिंह को बाई रोड उमरिया और उमरिया से प्लेन द्वारा जबलपुर या भोपाल के लिए ले जाया जाएगा। डॉक्टरों ने कहा हर्ष सिंह की हालत खतरे से बाहर, अब उपचार के लिए उन्हें दिल्ली ले जाया जाएगा।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

gwalior राष्ट्रपति ने  हितग्राहियों को सौंपी आवास की चाबियां

  राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी सोमवार को वायुसेना के विशेष विमान से दोपहर ग्वालियर  पहुंचे। एयरबेस पर उनकी आगवानी राज्यपाल ओपी कोहली, राज्य सरकार के मंत्री, महापौर सहित अन्य जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारियों ने की। राष्ट्रपति शाम को जीवाजी विश्वविद्यालय के जिम्नेजियम हॉल में नगर निगम के आईएचएसडीपी योजना के तहत 1088 आवासों के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने चुनिंदा हितग्राहियों को आवास की चाबियां भी सौंपी ।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

mp bjp

  भाजपा आलाकमान द्वारा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाने के बावजूद जिस तरह से विधायक और पदाधिकारी अपनी ही पार्टी और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रहे हैं, उससे भाजपा की अंदरूनी कलह हर दिन सुर्खियां बन रही है। पार्टी के तमाम अनुशासन पाठ और नोटिस देने के बावजूद इन नेताओं के विवादित बयानों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। इससे पार्टी के ही रणनीतिकार कहने लगे हैं कि भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान की संगठन पर पकड़ ढीली हो रही है। वे संगठन नहीं संभाल पा रहे हैं। हाल ही में बालाघाट जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक सुरेश यादव की पुलिस द्वारा की गई बर्बर पिटाई के मामले में पार्टी विधायक जालम सिंह पटेल ने घटना के लिए प्रदेश के कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन को जिम्मेदार ठहराते हुए उनसे नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग की। इसके पहले विधायक संजय शर्मा ने आरोप लगाया था कि संघ प्रचारक की पिटाई मंत्री गौरीशंकर बिसेन के इशारे पर की गई है। हालांकि पार्टी ने विधायक संजय शर्मा और विधायक जालम सिंह को नोटिस देकर स्पीष्टकरण मांगा है।  प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भले ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चेहरे को सामने रखकर अनुशासन का पाठ जिम्मेदार नेताओं को पढ़ाया गया, लेकिन अनुशासन की दुहाई देकर विचारधारा और सिद्धांत की राजनीति करने वाली भाजपा की गाइडलाइन को पार्टी के अंदर से चुनौती मिल रही है। हालांकि बालाघाट में संघ प्रचारक के साथ हुई मारपीट को लेकर सरकार की ओर से भले ही कार्यवाही के साथ सफाई दी जा चुकी हो, लेकिन विवादित बयान सामने आने का सिलसिला थम नहीं रहा है।  कैलाश ने किया ट्वीट भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट के जरिए प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के पहले बालाघाट में संघ पदाधिकारी की पिटाई के मामले में जो सवाल खड़े किए उस पर गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह की सफाई देना पड़ी है। इसकेे पहले भी विजयवर्गीय नंदू भैय्या की क्षमताओं पर सवाल उठा चुके हैं। भदौरिया के सरकार विरोधी बोल ग्वालियर प्रदेश कार्यसमिति के ठीक पहले भाजपा के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ संयोजक राजेश भदौरिया भी व्यापमं मामले में सरकार की भूमिका पर सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने कहा था कि व्यापमं मामले में सरकार माफी मांगे तथा दलित को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जाए। हालांकि इस बयान के तत्काल के बाद भदौरिया को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है।  मेंदोला व मीरचंदानी ने भी उठाए थे सवाल भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं वरिष्ठ पदाधिकारी प्रकाशचंदानी ने फेसबुक पर यह विवादित बयान देकर बवाल मचा दिया था कि, अब पार्टी में पुराने और कर्मठ कार्यकर्ताओं को तरजीह नहीं दी जाती है। पार्टी में उन्हीं नेताओं को तवज्जो मिलती है जो चापलूस हैं। तथा जिनका पार्टी में कोई वजूद नहीं है। इसी तरह पिछले दिनों इंदौर के भाजपा रमेश मेंदोला की चिट्ठी भी सुर्खियों में रही। जिसमें उन्होंनेे एक अधिकारी को थप्पड़ मारे जाने के मामले में भाजपा के ही एक पार्षद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का यह कहकर विरोध किया है कि इससे संदेश यह जाएगा कि बीजेपी में गुंडागर्दी को बढ़ावा मिल रहा है। विधायक मेंदोला ने भी सरकार और नौकरशाही की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए थे।  सीख और नोटिस बेअसर ग्वालियर में भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा विनय सहस्त्रबुद्ध,  भाजपा संगठन महामंत्री सुहास भगत और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने विवादित बोल बोलने वाले नेताओं और पदाधिकारियों को अनुशासन में रहने और सोच-विचारकर मुंह खोलने की नसीहत दी थी। लेकिन ताजे बयानवार से साफ है कि पार्टी के नेताओं पर इस नसीहत का कोई असर नहीं हुआ है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

बिजली गिरने से  18 लोगों की मौत

  मध्यप्रदेश में अनेक स्थानों पर छिटपुट वर्षा हुई लेकिन इस दौरान बिजली गिरने की घटनाओं में 18 लोगों की मौत हो गई। ये मौतें उज्जैन, मंदसौर, आगर, राजगढ़ और गुना जिलों में हुई। मालवा अंचल में बदले मौसम के बीच शनिवार को बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत हुई है। उज्जैन के ग्राम करोंदिया में रेशमबाई , ग्राम धुलेटिया में मंजू और केशरपुर (थाना घट्टिया) में सोयाबीन काटने आए बजरंगगढ़ (रतलाम) निवासी सैतान भील की मौत हो गई। मंदसौर जिले में पांच स्थानों पर बिजली गिरी। इसमें दो लोगों की मौत हो और 8 लोग घायल हो गए। आगर के ग्राम ताखला में बिजली गिरने से विनोद विश्वकर्मा की मौत हुई। पांच गांवों में गिरी बिजली राजगढ़ जिले के पांच गांवों में शनिवार को बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई और 16 लोग झुलस गए। खुजनेर ब्लॉक के पाटनकलां गांव में खेत में उस वक्त बिजली गिरी जब मजदूर सोयाबीन काट रहे थे। यहां 2 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और 15 झुलस गए। प्रभुलाल तंवर , सुनीताबाई की मौत हो गई और 7 मजदूर झुलस गए। उधर कल्पोनी गांव में रतनबाई सौंधिया, पटाड़ियाधाकड़ में संतोषबाई और भादाहेड़ी गांव में चौथमल दांगी , उसकी पत्नी कौशल्या की मौत हो गई। खिलचीपुर ब्लॉक के भादाहेड़ी में एक दंपती और पचोर ब्लॉक के पटाड़िधाकड़ व कल्पोनी में दो महिलाओं की जान चली गई। ब्यावरा कलां गांव में युवक झुलस गया। भाई-बहन सहित छह की मौत गुना में कैंट थाना क्षेत्र के गोपालपुरा में शनिवार दोपहर घर की सर्विस लाइन पर बिजली गिर गई। इससे लाइन में फाल्ट हो गया और बिजली के तार टूटकर लोहे के गेट पर गिर गए। घर में करंट फैल गया जिससे राहुल और उसकी बहन संगीता की मौत हो गई। चांचौड़ा ब्लॉक के कीताखेड़ी और तेलीगांव रोड के पास खेत पर सोयाबीन की फसल काट रहे मजदूरों पर भी बिजली गिर गई। इससे रमेश कुशवाह व रोडीबाई की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सावित्रीबाई की हालत गंभीर है। बीनागंज के नजदीक बीजनीपुरा में बिजली गिरने से जानकी मोगिया की मौत हो गई। गायत्री मोगिया गंभीर रूप से घायल हुई है। कुंभराज तहसील के सांकाकला गांव में श्यामलाल की मौत हो गई और उसकी पत्नी प्रेमबाई घायल हो गई। मंदिर का शिखर क्षतिग्रस्त चांचौड़ा ब्लॉक के कीताखेड़ी गांव में शनिवार दोपहर राधाकृष्ण मंदिर के शिखर पर बिजली गिरने से वह क्षतिग्रस्त हो गया। दो भैंसों की मौत राघौगढ़ नपा क्षेत्र के तहत वार्ड क्रमांक 12 के बरखेड़ी मेवाती गांव में दो भैंसों की मौत हो गई।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

’56 इंच का सीना’ अब 100 इंच का हुआ: शिवराज सिंह

  नियंत्रण रेखा के पार सर्जिकल स्ट्राइक के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ के पुल बांधते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में  कहा ‘मोदी का ‘56 इंच का सीना’ अब फूल कर 100 इंच का हो गया है। ’ भोपाल में एमएसएमई सम्मेलन के उद्घाटन समारोह के दौरान चौहान ने कहा,‘‘अब यह सीना 56 इंच का नहीं, बल्कि 100 इंच का है.’’ ‘‘हमारी वृद्धि दर चीन से अधिक है. आप सभी ने हाल ही में मजबूत भारत का उदाहरण देखा है।  सेना को मेरी बधाई , नरेन्द्र मोदी जी को बधाई।  अब यह सीना 56 इंच का नहीं, बल्कि 100 इंच का है। ’’ उन्होंने कहा कि अब एक ‘नये भारत’ का उदय हुआ है और मध्य प्रदेश भी इस देश के विकास में अपनी भूमिका निभा रहा है. मुख्यमंत्री के साथ केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र और केन्द्रीय राज्यमंत्री हरिभाई पर्थीभाई चौधरी एवं गिरिराज सिंह भी इस उद्घाटन सत्र में शामिल हुए।  मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि ‘एमएसएमई(कुटीर, लघु एवं मध्यम उद्यम) क्षेत्र विकास के लिए महत्वपूर्ण है और वृहद उत्पादन के बजाय अधिक संख्या में लोगों द्वारा उत्पादन सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है।   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

अब कमिश्नर-कलेक्टरों के रिपोर्ट कार्ड की बारी

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान इसी माह 18-19 अक्टूबर को कलेक्टर-कमिश्नर कांफ्रेंस करने जा रहे है। इस कांफ्रेंस में वे सभी कलेक्टर-कमिश्नरों से उनके रिपोर्ट कार्ड पर बात करेंगे। यह बैठक नर्मदा भवन में आयोजित की जाएगी। सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर कलेक्टरों से बात की जाएगी। इसके पहले राज्य सरकार ने दिसंबर 2013 में कलेक्टर-कमिश्नरी कांफ्रेंस का आयोजन किया था। अब तीन साल बाद सरकार एक बार फिर कलेक्टर-कमिश्नरों के साथ फिर विभिन्न मुद्दों को लेकर बात करने जा रहे है। चूंकि दो साल बाद फिर विधानसभा के आम चुनाव है इसलिए मुख्यमंत्री चाहते है कि जिलों में मैदानी तौर पर राज्य सरकार की योजनाओं का भलीभांति क्रियान्वयन हो। आम जनता की जिले वार जरुरतों और समस्याओं का आंकलन कर उनका निपटारा किया जाए। अब तक जिलों में कलेक्टरों ने क्या किया उसकी रिपोर्ट भी वे उनसे मांगगे। पिछली कांफ्रेंस भी नर्मदा भवन में हुई थी इसलिए इस बार भी नर्मदाभवन में ही इसके होने के आसार है। जिलों की प्रगति बताएंगे कलेक्टर: सभी कलेक्टरों को कलेक्टर-कमिश्नर कांफ्रेंस में यह बताना होगा कि पिछली कांफ्रेंस से लेकर अब तक जिलों में क्या प्रगति रही है। खास तौर पर पिछले एक साल के दौरान राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं लाड़ली लक्ष्मी, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, सबके लिए आवास, किसानों को जीरो फीसदी पर कर्ज वितरण, खाद-बीज वितरण, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना और मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से कितने लोगों को रोजगार दिया गया। मुख्यमंत्री बीच-बीच में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कलेक्टर-कमिश्नरों से रुबरु हो चुके है लेकिन वीसी में चूंकि हर कलेक्टर से वन टू वन विस्तार से बात नहीं हो पाती इसलिए इस बार दो दिन की मैराथन कलेक्टर-कमिश्नरों के साथ रखी गई है। बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद अब मुख्यमंत्री मंत्रालय से लेकर मैदानी अफसरों तक कसावट लाना चाहते है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मोदी के खिलाफ पोस्ट

फेस बुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभ्रद टिप्णणी  करने वाले कांग्रेस नेता एवं मझौली जनपद अध्यक्ष के बेटे के खिलाफ कल लोगों को गुस्सा उस वक्त फूट पड़ा जब पूर्व मंत्री अजय विश्नोई एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने मझौली पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं सहित अन्य स्थानीय लोगों ने विश्नोई को बताया कि क्षेत्र में एक युवक द्वारा प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र एवं अशोभनीय टिप्पणी करने से भारी नाराजी है क्योंकि  देश के प्रधानमंत्री को सोशल मीडिया के जरिए कांग्रेस से जुड़े लोग गाली दे रहे  हैं। बताया जाता है कि पूर्व मंत्री ने आक्रोशित लोगों को भरोसा दिलाया कि इसकी शिकायत एसपी डॉ आशीष से कर मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कराकर दोषी व्यक्ति पर कार्रवाई कराई जाएगी। जानकारी के मुताबिक मझौली नगर पंचायत अध्यक्ष आजाद साहू के बेटे राहुल साहू ने उरी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सोशल मीडिया में भड़काउ एवं अभद्र टिप्पणी कर दी। चंद दिनों में वही पोस्ट क्षेत्र के भाजपाईयों के मोबाइल पर पहुंची तो सब आक्रोशित हो गए। इसी बीच कल मझौली-पाटन क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं पूर्व केबिनेट मंत्री अजय विश्नोई मझौली पहुंचे तो भाजपा कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय लोगों ने राहुल साहू द्वारा मोबाइल पर की जा रही पोस्ट दिखाते हुए कार्रवाई कराने की बात कही। साइबर सेल से कराएंगे जांच भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने फेसबुक पोस्ट करने पर थाने में राहुल साहू के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कराने की बात कही, जिस पर अजय विश्नोई ने उन्हें भरोसा दिलाया कि साइबर सेल से पूरे मामले की जांच कराने के लिए पुलिस अधीक्षक से बात की जाएगी। पुलिस इस मामले में उचित कार्रवाई करेगी। ये लिखा गया फेसबुक पर संतोष मांझी नामक युवक ने अपने फेसबुक एकाउंट पर उरी हमले के बाद प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए बयान की इलेक्ट्रानिक मीडिया की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘पाकिस्तान से लड़ाई लड़ रहे हैं कि वहां भी चुनाव लड़ना है’ इसी पोस्ट पर राहुल साहू ने मोदी लिखते हुए अश्लील कामेंट्स लिखकर पोस्ट कर दिया जिससे आक्रोश पनप रहा है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

कान्हा में शुरू होगी नाइट सफारी

कान्हा नेशनल पार्क में दिन के समय पार्क भ्रमण का आनंद तो लोग लेते ही हैं लेकिन अब जल्द ही पार्क में नाइट सफारी का भी लुफ्त ले सकेंगे। इस सीजन से कुछ हटकर करने के लिए प्रबंधन ने नाइट सफारी का प्रस्ताव शासन को स्वीकृति के लिए भेजा है।  प्रबंधन ने उम्मीद जताई है कि यह प्रस्ताव स्वीकृत होते ही निश्चित रूप से पर्यटकों का रूझान कान्हा में जबर्दस्त बढ़ेगा और रात में जंगल भ्रमण का रोमांच अनोखा होगा। पर्यटक वन्यप्राणियों की चमकती हुई आंखें और उनका आना-जाना देखकर रोमांच होगा। हालांकि नाइट विजन गॉगल का भी उपयोग किया जाएगा। जिससे जंगल प्रकाश से भरपूर दिखाई पड़ेगा और रात के अंधेरे में भी जानवर स्पष्ट देखे जा सकेंगे। प्रथम चरण में पार्क प्रबंधन ने 03 वाहनों को नाइट सफारी के लिए अनुमति मांगी है। प्रतिदिन 18 पर्यटकों को नाइट सफारी पर जाने का मौका मिलेगा। कंजरवेशन  प्लान में भी नाइट सफारी का जिक्र हैं। कान्हा पार्क प्रबंधन का मानना है कि बफर जोन पर्यटकों के लिए खोले जाने व नाइट सफारी से पर्यटकों का रूझान बढ़ेगा। बफर जोन में पर्यटन बढ़ने से वाइल्ड लाइफ को भी फायदा मिलेगा। वन्यप्राणियों की संख्या भी बढ़ेगी। तीन माह पार्क बंद रहने से शिकारी सक्रिय हो जाते थे, लेकिन वर्षभर पर्यटन जारी रहने से लोगों की उपस्थित पार्क क्षेत्र में रहेगी। जिससे पार्क व रहने वाले वन्यप्राणियों की सुरक्षा भी होगी। साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार मिलता रहेगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

राज्यसभा जायेंगे गणेशन

गणेशन ने भरा नामांकन मध्यप्रदेश से राज्यसभा की रिक्त एक सीट के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए शुक्रवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता एल गणेशन ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया। गणेशन ने नामांकन भरने के बाद कहा कि वे बहू के नाते मप्र में आए हैं, जिस तरह मां का घर छोड़कर बेटी ससुराल जाती है, उसी तरह मैं तमिलनाडु छोड़कर यहां आया हूं। नामांकन भरने के दौरान उनके साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान, नरोत्तम मिश्रा, शरद जैन, लाल सिंह आर्य, गौरीशंकर बिसेन, विजेश लुनावत ,सूर्यप्रकाश मीणा भी मौजूद थे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राज्यसभा के होने वाले उप चुनाव के लिए पार्टी की ओर से तमिलनाडु इकाई के पूर्व अध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एल गणेशन के नाम की घोषणा दो दिन पहले की थी।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

भारतीय सेना का सर्जिकल स्ट्राइक

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के नेताओं ,समाजसेवियों ,साहित्यकारों और आम लोगों ने एलओसी के पर जाकर आतंक के ठिकाने ध्वस्त करने पर भारतीय सेना की प्रशंसा की है और कहा है उरी अटैक के बाद यह बेहद जरुरी हो गया था कि दुश्मन को उसी के अंदाज में जवाब दिया जाए।  भारतीय सेना ने बुधवार देर रात सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए पाकिस्‍तानी सीमा में घुसकर कई आतंकी ठिकानों को ध्‍वस्‍त कर दिया। इसके बाद पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने इस हमले की निंदा की है। हमले की खबर सार्वजनिक होने के बाद अब आने वाले 48 घंटे महत्‍वपूर्ण माने जा रहे हैं और इसके चलते गृह मंत्री ने पंजाब में बॉर्डर का इलाका खाली करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। गृहमंत्री ने आदेश दिया है कि पंजाब में सीमा का 10 किमी का एरिया खाली करवा लिया जाए। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय सेना के स्पेशल कमांडोज की एक टीम ने एलओसी पार कर लगभग 500 मीटर से 2 किलोमीटर तक घुसकर आतंकी कैम्पों को तबाह कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इस स्ट्राइक में 5 आतंकी कैम्प नष्ट किए गए हैं और 38 आतंकी मार गिराए गए हैं। इस बीच पाक आईएसपीआर प्रमुख आसिम बाजवा ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि भारत की ऐसी किसी भी तरह की कार्रवाई का पाकिस्तान द्वारा मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। इससे पहले, भारतीय सेना के एक्शन की जानकारी देते हुए रक्षा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में डीजीएमओ रणबीर सिंह ने बताया कि बुधवार देर रात भारतीय सेना ने सर्जिकल स्‍ट्राइक करते हुए हमले के लिए तैयार आतंकियों को मार गिराया है। कैसे किया सर्जिकल स्ट्राइक, कब क्या हुआ उन्‍होंने कहा कि इस साल सीमा पर 20 घुसपैठ की कोशिश भारतीय सेना ने नाकाम की हैं। इस दौरान हमने जीपीएस सहित तमाम चीजें बरामद कीं। हमने पाकिस्‍तान के उच्‍च स्‍तर तक इसके सबूत दिए और इस मुद्दे को हमने पाकिस्‍तान के सामने उठाया। हमने उन्‍हें इन आतंकियों को काउंसलर एक्‍सेस देने का भी ऑफर दिया। लगातार उन्‍हें आगाह करने के बाद भी उन्‍होंने आतंकियों को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। इसके बाद बुधवार रात हमें विश्वस्त और महत्वपूर्ण सूचना मिली थी कि कुछ आतंकी पाक सीमा में बने लॉन्च पैड पर मौजूद थे और घुसपैठ के लिए तैयार थे। सूचना थी कि वो भारत के महत्‍वपूर्ण स्‍थानों पर हमले कर सकते हैं। इसके बाद हमारी सेना ने टारगेटेड जगहों पर सर्जिकल ऑपरेशन किया ताकि आतंकी अपने मंसूबों में कामयाब ना हो सकें। इस आतंक विरोधी अभियान में आतंकी और उनकी मदद करने वालों को नुकसान पहुंचा और कई कैम्‍प ध्‍वस्‍त हुए हैं। भारत ने इस सर्जिकल ऑपरेशन को खत्‍म कर दिया है और इसे आगे जारी रखने का कोई इरादा नहीं है। हमने पाक डीजीएमओ को इस सर्जिकल स्‍ट्राइक की सूचना दे दी है। यह भारत की सोच है कि इलाके में शांति रहे लेकिन हम आतंक‍ियों को घुसपैठ करने नहीं दे सकते। हम किसी भी तरह से आतंकियों को हमारे देश और देश के लोगों को नुकसान नहीं करने दे सकते। हमले के बाद पाकिस्‍तान के इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशन डिपार्टमेंट द्वारा दी गई सूचना के अनुसार भारत ने यह हमला भिंबर, हॉटस्प्रिंग, केल और लीपा सेक्‍टर में किया है। हमले के बाद जहां पाक ने अपने दो जवानों के मारे जाने का दावा किया है वहीं पाकिस्‍तानी पीएम नवाज शरीफ ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा है कि हम हमले की निंदा करते हैं। हमारी शांति की कोशिशों को हमारी कमजोरी ना समझा जाए। हम अपने देश की रक्षा के लिए तैयार हैं। इस बीच पाकिस्‍तान ने दावा किया है कि भारतीय सैनिको ने उसके दो सैनिकों को मार गिराया है। पाकिस्‍तानी मीडिया ने सेना के हवाले से खबर दी है कि बुधवार दे रात 2 बजे से शुरु हुई फायरिंग के सुबह 8 बजे तक चली और इस फायरिंग में उसके दो जवान मारे गए हैं। भारतीय सेना द्वारा की गई इस बड़ी सर्जिकल स्‍ट्राइक की जानकारी सेना ने राष्‍ट्रपति, उपराष्‍ट्रपति, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, जम्‍मू-कश्‍मीर के राज्‍यपाल और मुख्‍यमंत्री महबूबा मुफ्ती को दे दी गई है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

mp vikas

   मध्यप्रदेश की विकास गाथा ने ब्रिटेन के निवेशकों को गहरे से प्रभावित किया। मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने अपनी लंदन यात्रा के दूसरे दिन  मध्यप्रदेश में निवेश संभावनाओं पर आयोजित बिजनेस सेमीनार को संबोधित किया। इसका आयोजन भारतीय उद्योग परिसंघ और यूके इंडिया बिजनेस काउंसिल द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश ने पिछले एक दशक में विकास का अदभुत दौर देखा है। किसान हितैषी नीतियों के फलस्वरूप खेती के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई है।  सिंचाई के लिये भरपूर पानी और बिजली उपलब्ध है। आज मध्यप्रदेश विदयुत के मामले में पूरी तरह से आत्म-निर्भर प्रदेश है। सरप्लस होने के कारण बिजली सस्ती है। अधोसंरचनात्मक सुविधाओं में तेजी से विस्तार हुआ है। श्री चौहान ने बताया कि कैसे नदियों को जोडने का असंभव काम मध्यप्रदेश में रेकार्ड समय में पूरा हुआ, जिससे हजारों किसानों को सिंचाई और ग्रामीण जनसंख्या को पीने का पानी मिल रहा है। उन्होंने निवेशकों को मध्यप्रदेश की विकास गाथा से परिचित करवाते हुए बताया कि कैसे मध्यप्रदेश का तेजी से आर्थिक विकास हुआ है। मध्यप्रदेश की विशेषताओं को रेखांकित करते हुए  चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश शांति का टापू है। यहाँ किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था संबंधी कोई समस्या नहीं है। आतंकवाद, नक्सलवाद समाप्त हो गये हैं। मध्यप्रदेश के शांतिप्रिय नागरिक सबका स्वागत और सम्मान करते हैं। सबको अपना मानते हैं। निवेशकों की सहूलियत के लिये प्रभावी सिंगल विंडो सिस्टम संचालित है ताकि निवेश संबंधी औपचारिकताओं के लिये उन्हें भटकना नहीं पड़े। उन्होंने इंदौर में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में भाग लेने के लिये निवेशकों को आमंत्रित किया। उद्योग मंत्री  राजेन्द्र शुक्ला ने भी सेमीनार को संबोधित किया। प्रमुख सचिव उदयोग  मोहम्मद सुलेमान ने मध्यप्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में व्यापार और निवेश की संभावनाओं की चर्चा की। यूके में भारत के उच्चायुक्त  नवतेज सारना, लंदन के डिप्टी मेयर  राजेश अग्रवाल, यूके इंडिया बिजनेस काउंसिल के  केविन मैकाले उपस्थित थे।मुख्यमंत्री श्री चौहान सेक्रेटरी आफ स्टेट अंतर्राष्ट्रीय विकास विभाग यूके की  प्रीति पटेल के आमंत्रण पर स्मार्ट सिटी प्रबंधन रणनीति का अध्ययन करने गये थे। इस दौरान उन्होंने स्मार्ट सिटी परियोजना और कौशल उन्नयन के क्षेत्र में निवेश की इच्छुक कंपनियों से भी भेंट की।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

gwalior मध्यप्रदेश बीजेपी प्रदेश कार्यसमति

  मध्यप्रदेश बीजेपी प्रदेश कार्यसमति की बैठक  ग्वालियर में प्रदेश कार्यसमिति की शुरुआत से पहले ही सरकार ने बालाघाट में संघ प्रचारक पिटाईकांड के आरोपी एएसपी को सस्पेंड करके सख्त संदेश दिया है कि ब्यूरोक्रेसी को जनप्रतिनिधियों पर हावी नहीं होने दिया जाएगा। भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू होने से पहले ही बालाघाट में हुई संघ प्रचारक सुरेश यादव की पिटाई का मामला गर्मा गया। कार्यसमिति में जमा हुए पार्टी के मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं ने मीडिया से बातचीत में एक स्वर से इस घटना की निंदा की। पार्टी नेताओं के सुरों को देखते हुए गृह मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बैठक के पहले एडीशनल एसपी को सस्पेंड करने का ऐलान करते हुए कहा कि इस मामले में सरकार गंभीर है। आज प्रदेश भाजपा की कार्यसमिति की बैठक शुरू होने के पहले ही संघ प्रचारक की पिटाई को लेकर भाजपा नेताओं ने इसे बेहद निंदनीय बताया।  मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने ग्वालियर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस मामले में किसी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा। आठ पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। उन्हें गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोगों के गैरजिम्मेदाराना कृत्य को लेकर पूरी नौकरशाही पर सवाल नहीं खड़े किए जा सकते।        प्रदेश कार्यसमिति का शुभारंभ  केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे, प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान,  उपाध्यक्ष प्रभात झा, महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने किया । इनके अलावा उद्घाटन सत्र के मौके पर केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत, फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रदेश की नगरीय विकास मंत्री श्रीमती मायासिंह, उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत भी मौजूद थे।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रात लंदन से स्वदेश लैटेंगे। वे कल कार्यसमिति में हिस्सा लेंगे। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा, बैठक में मिशन 2018 पर चर्चा होगी। हम विकास को लेकर एक बार फिर जनता के बीच जाएंगे और प्रदेश में चौथी बार भी भाजपा की ही सरकार बनेगी। प्रदेश संगठन प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जहां आचार संहिता की बात होती है। जनसंघ के जमाने से हम अपनी आचार संहिता पर चलते रहे हैं और इसे आगे भी कायम रखना है। प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि अब चुनाव में बेहद कम समय बचा है। लिहाजा सभी नेता और कार्यकर्ता पार्टी को पूरा समय दें। मुख्यमंत्री जिस तरह संगठन और सरकार को लेकर मेहनत करते हैं, हमें उसी तरह मेहनत करने की जरूरत है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 ज्योतिरादित्य संभालेंगे मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश  के 16 दिन के दौरे पर आए पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रदेश में पार्टी का चेहरा बनने को तैयार हैं। उन्होंने कुछ पत्रकारों से बातचीत में कहा कि चुनाव से पहले चेहरा प्रोजेक्ट करना अब महत्वपूर्ण हो गया है। यदि पार्टी उन्हें चेहरा बनाकर चुनाव लड़ने का आदेश देगी तो वे इसके लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अब पार्टी के साथ चेहरे का भी महत्व हो गया है। आलाकमान जो जिम्मेदारी देंगे वह संभालेंगे।  सिंधिया आज सुबह पुरानी विधानसभा भी पहुंचे। यहां पर गांधी प्रतिमा हटाने जाने के विरोध में कांग्रेस कई दिनों से धरना दे रही है। सिंधिया ने गांधी जी के चित्र पर माल्यपर्ण किया। इसके बाद सिंधिया आचार्य विद्या सागर जी से आशीर्वाद लिया । सिंधिया ने कहा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव का भी बचाव करते हुए कहा कि आलाकमान ने जिसको जो जिम्मेदारी दी है। यादव अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं। पार्टी ने जिसे जो जिम्मेदारी दी है यदि वह इमानदारी से काम कर रहा है तो उस पर टीका टिप्पणी नहीं की जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ड्राइंग रूम में बैठ कर न तो रणनीति बनती है और न ही राजनीति चलती है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraj landan

मुख्यमंत्री  चौहान की लंदन में प्रमुख उद्योगपतियों से भेंट मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान की  लंदन में मध्यप्रदेश के विकास को लेकर अनेक उद्योगपतियों से वन-टू-वन चर्चा हुई। डि ला रू ग्रुप के श्री मार्टिन सुदरलेंड और श्री राबिन मेकेन्जी से मध्यप्रदेश में निर्माण के क्षेत्र में उपलब्ध सुविधाओं और आपसी सहयोग पर चर्चा हुई। ग्रुप ने मध्यप्रदेश में निर्माण इकाई शुरू करने की इच्छा व्यक्त की। श्री चौहान ने श्री टिम बक्सटन और श्री नारमन मोल्टू से मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास, मेट्रो प्रोजेक्ट, बस ट्रांसपोर्ट सिस्टम के संबंध में बातचीत की। यूनाइटेड किंगडम के उल्लेखनीय एवं प्रतिष्ठित और उद्योग के क्षेत्र में सफल प्यूरीको ग्रुप के संस्थापक प्रो. नाथूराम पुरी ने मध्यप्रदेश में कौशल उन्नयन के क्षेत्र में वित्तीय सहायता का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री  चौहान ने उद्योगपतियों से अलग-अलग समूह में चर्चा के दौरान बताया कि मध्यप्रदेश में विकास और निवेश की व्यापक संभावनाएँ हैं। उन्होंने कहा कि आपकी विशेषज्ञता और तकनीकी सहयोग से हम प्रदेश को प्रगति की नई ऊँचाइयों पर ले जाने में सफल होंगे। मध्यप्रदेश खर्च करेगा 75 हजार करोड रूपये मध्यप्रदेश अगले तीन साल में शहरों के विकास पर 75 हजार करोड़ रूपये खर्च करेगा ताकि बड़े शहरों के साथ छोटे शहरों का भी समान रूप से विकास हो। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने लंदन में आज स्मार्ट सिटी विकास में रूचि रखने वाले निवेशकों और विशेषज्ञों को यह जानकारी देते हुए ब्रिटेन से स्मार्ट सिटी के विकास में सहयोग देने का आग्रह किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल उपस्थित थे। श्री चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि ब्रिटेन के पास उपलब्ध स्मार्ट सिटी विकास और प्रबंधन की विशेषता और आधुनिक टेक्नालॉजी का सहयोग मध्यप्रदेश को मिलेगा, तो विकास की गति और तेज होगी। उन्होंने कहाकि हम ब्रिटेन की विशेषज्ञता का सहयोग लेकर मध्यप्रदेश को विकसित बनाना चाहते हैं। श्री चौहान ने कहा कि ब्रिटेन और भारत के संबंध और मजबूत बनें। निवेश के मामले में भी एक दूसरे का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के अलावा मध्यप्रदेश में कई अनूठी परियोजनाएँ हैं। नदियों के जल का पूरा उपयोग हो इसलिये नर्मदा नदी के पानी को क्षिप्रा नदी में मिलाकर उसे जीवन दिया गया है। अधोसंरचना की कई परियोजनाएँ हैं। मेट्रो रेल प्रोजेक्ट, फ्लाई ओवर और हाइ-वे निर्माण की परियोजनाएँ चल रही हैं। मुख्यमंत्री ने निवेशकों से कहा कि उन्हें मध्यप्रदेश में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आयेगी। एक मित्र और सहयोगी के रूप में उनका स्वागत होगा।श्री चौहान ने लंदन के डिप्टी मेयर  राजेश अग्रवाल और कई कंपनियों के प्रतिनिधियों से चर्चा की और उन्हें 22-23 अक्टूबर को इंदौर में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आने का निमंत्रण दिया।मुख्यमंत्री के सचिव विवेक अग्रवाल ने निवेशकों को भारत सरकार की स्मार्ट सिटी परियोजना और मध्यप्रदेश की स्मार्ट सिटी विकास की कार्य-योजनाओं की जानकारी दी।इससे पहले मुख्यमंत्री श्री चौहान एवं प्रतिनिधि-मंडल सदस्यों का लंदन पहुँचने पर भारतीय दूतावास के उच्च अधिकारियों ने स्वागत किया।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मंत्री पुत्र अभिषेक भार्गव को अदालत ने दी जमानत

मध्यप्रदेश के रायसेन जिले की एक अदालत ने निवेशकों के साथ कथित धोखाधडी से जुडे मामले में आज राज्य सरकार के मंत्री गोपाल भार्गव के पुत्र अभिषेक भार्गव को 50 हजार के मुचलके और 20 लाख की एफ डी जमा करने के निर्देश पर जमानत दे दी। अदालत ने कल अभिषेक भार्गव समेत तीन लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। उसी के संबंध में अभिषेक भार्गव आज अदालत में पेश हुए थे। जिले की चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमती तृप्ति शर्मा ने जमानत दी। सागर जिले के गढाकोटा निवासी अभिषेक भार्गव श्रद्धा सबूरी कमोडिटीज प्राइवेट लिमिटेड नाम की वित्तीय कंपनी के संचालक मंडल में प्रबंधक की हैसियत से कार्यरत हैं। उनके साथ ही  हरियाणा राज्य के सिरसा निवासी पंकज कुमार और हरियाणा के ही दीपक गावा नाम के व्यक्तियों के खिलाफ वारंट जारी किया गया था। अदालत ने इन तीनों के खिलाफ दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 319 के तहत प्रस्तुत आवेदन पर वारंट जारी किया। प्रकरण के सिलसिले में अधिवक्ता विजय धाकड़ ने बताया कि रायसेन में बसंत उपाध्याय नाम का व्यक्ति श्रद्धा सबूरी कमोडिटीज प्राइवेट लिमिटेड नाम की वित्तीय कंपनी में कर्मचारी की हैसियत से कार्यरत था। वह निवेशकों से धनराशि लेता और उसे काफी अधिक दर के अनुरूप ब्याज समेत वापस करने की बात करता था। इस तरह उसने अनेक निवेशकों से रूपए जमा कर लिए। कुछ समय पहले यह कार्यालय बंद हो गया। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गयी। इस मामले के साक्षी राजेश कुमार और विन्ध्येश्वरी नायक ने अपने कथनों में यह स्पष्ट किया कि मुख्य आरोपी बसंत उपाध्याय के द्वारा कंपनी के नाम से कार्यालय खोलकर इसी कंपनी के कर्मचारी की हैसियत से निवेशकों की राशि कंपनी के नाम पर निवेशित करायी। मुख्य आरोपी बसंत उपाध्याय पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। इस मामले की सुनवायी के लिए अगली तिथि आगामी 19 अक्टूबर तय की गयी है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

स्मार्ट सिटी निवेशकों के लिये बेहतर मौका

मध्यप्रदेश में भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन को स्मार्ट सिटी बनाने के लिये जो नागरिक सुविधाएँ और अधोसंरचना विकसित होगी उसमें निवेश के लिये निवेशकों को बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की 100 शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की घोषणा को लेकर देशभर में अपार उत्साह का वातावरण है, निवेशकों को इसका लाभ उठाना चाहिए। यह जानकारी प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास  एस.एन. मिश्रा ने  दी।   एस.एन. मिश्रा ने बताया कि शहरों में बढ़ती आबादी से स्मार्ट सिटी की अवधारणा को महत्व मिल रहा है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी ऐसी हो जिसकी अधोसंरचना मजबूत और वहाँ सभी नागरिक सुविधाएँ बेहतर हों। उस क्षेत्र की विद्युत, जल, स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन आदि बुनियादी सुविधाओं का प्रबंधन भी अच्छा हो। स्मार्ट शहर की कनेक्टिविटी अन्य क्षेत्र से सुलभ हो, जिससे आम आदमी एक स्थान से दूसरे स्थान सुगमता से पहुँच सके। श्री मिश्रा ने बताया कि अभी इंदौर और भोपाल में लाईट मेट्रो सेवा शुरू करने की योजना शुरू की गई है। सेमीनार में दोनों शहर की मेट्रो परियोजना को फिल्म के जरिये दिखाया गया। गृह निर्माण मण्डल के आयुक्त  नीतेश व्यास ने कहा कि प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप स्मार्ट सिटी की प्रभावी पहल में मध्यप्रदेश सरकार पूरा सहयोग करेगी। सेमीनार में भोपाल के नार्थ टी.टी. नगर की पुनर्घत्वीकरण योजना का प्रस्तुतिकरण भी हुआ।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

शिवराज लन्दन

  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान 26-27 सितम्बर को युनाइटेड किंगडम के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री युनाइटेड किंगडम की सेक्रेटरी ऑफ स्टेट फॉर इंटरनेशनल डेव्हलेपमेंट श्रीमती प्रीति पटेल के आमंत्रण पर स्मार्ट सिटी की अवधारणा और प्रबंधन के तरीकों और स्किल डेव्हलपमेन्ट कार्यों का अवलोकन करने जा रहे हैं। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान स्मार्ट सिटी प्रबंधन के विशेषज्ञों से चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री लंदन प्रवास में विभिन्न कंपनियों के प्रमुखों से भी मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री 26 सितम्बर, सोमवार को  प्रीति पटेल से मुलाकात करेंगे और लंदन के शहर प्रबंधक विशेषज्ञों से चर्चा करेंगे। इसी दिन दोपहर में वे विभिन्न कंपनियों के प्रमुखों से भेंट करेंगे। श्री चौहान प्यूरीको ग्रुप के संस्थापक श्री नाथूराम पुरी से मुलाकात करेंगे। प्यूरीको समूह पेपर, पॉलीमर और प्लास्टिक निर्माण से जुड़ा है। यह समूह स्वागत और रियल स्टेट व्यवसाय में भी सक्रिय हैं। मुख्यमंत्री डी ला रू पिक ग्रुप के प्रमुख से मुलाकात करेंगे। यह समूह करेंसी रखरखाव के उपकरण और सुरक्षा उत्पादों के प्रदाय से जुड़ा है। श्री चौहान रोल्स रॉयस के उपाध्यक्ष श्री मघिन तमिलारासन से भी मुलाकात करेंगे। वे रक्षा क्षेत्र के लिये आवश्यक उपकरण निर्माण की इकाइयों की स्थापना की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। उल्लेखनीय है कि रोल्स रॉयस इंटीग्रेटेड पॉवर और प्रोपल्सन सॉल्यूशन के क्षेत्र में सक्रिय है। यह उच्च तकनीकी से समृद्ध कारों का भी निर्माण करती है। श्री चौहान हारग्रिव्स इंडस्ट्रियल सर्विसेज के व्यापार विकास संचालक श्री केविन साबिन से भेंट करेंगे। यह कंपनी पॉवर, पोर्ट, स्टील और अन्य औद्योगिक क्षेत्रों को मटेरियल प्रबंधन सुविधा उपलब्ध करवाती है। मुख्यमंत्री अपने प्रवास के दौरान श्री मार्टिन हेटफुल से भी मुलाकात करेंगे। श्री चौहान जेसीबी के श्री फिलिप बाउवेरट से भी मिलेंगे। जेसीबी बहुराष्ट्रीय कार्पोरेशन हैं जो निर्माण उपकरण बनाती है। श्री चौहान हिन्दूजा समूह के सह अध्यक्ष श्री गोपीचंद हिन्दूजा के भोज में शामिल होंगे और उनसे ऑटोमोबाइल, एग्री बिजनेस, खाद्य प्र-संस्करण, नवकरणीय ऊर्जा, स्मार्ट सिटी प्रबंधन और एकीकृत औद्योगिक टाउनशिप निर्माण जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान 27 सितम्बर, मंगलवार को भारत- यू.के. स्वास्थ्य संस्थान के चेयरमेन प्रोफेसर माइक पार्कर और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार विभाग यू.के. के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. अजय गुप्ता और माइक निथाक्रियांकिस से मुलाकात करेंगे। श्री चौहान लंदन के डिप्टी मेयर श्री राजेश अग्रवाल से मुलाकात करेंगे और भारतीय उद्योग परिसंघ एवं यू.के.- इंडिया बिजनेस काउंसिल द्वारा आयोजित सेमीनार – 'मध्यप्रदेश में निवेश संभावनाएँ' को संबोधित करेंगे। श्री चौहान 28 सितम्बर, बुधवार को नई दिल्ली वापस आयेंगे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

एकात्म मानववाद दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय

शिवराज सिंह चौहान भारतीय दर्शन में मनुष्य की चेतना की सर्वोच्च अवस्था वह मानी जाती है, जहां वह सम्पूर्ण सृष्टि को स्वयं के भीतर और स्वयं को सम्पूर्ण सृष्टि के भीतर अनुभव करता है। पढ़ने-लिखने और कहने-सुनने में यह बात बहुत आती है, लेकिन इसे जो व्यक्ति वास्तविक रूप से महसूस कर लेता है, वह देवतुल्य हो जाता हैं। एकात्म मानववाद दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऐसे ही महापुरुष थे। कहते हैं कि पूत के पांव पालने में ही नजर आ जाते हैं। महापुरुषों में बचपन से ही कुछ विलक्षणता होती है। पंडितजी के बचपन का एक बड़ा प्रेरक प्रसंग हैं। उनकी किशोर अवस्था थी। वह सब्जी लेने बाजार गये और सब्जी बेचने वाली वृद्धा को चवन्नी का भुगतान कर दिया। घर लौटते समय उन्होंने जेब टटोली तो, देखा कि वह वृद्धा को खोटी चवन्नी दे आये हैं। उनका मन इतना दुःखी और द्रवित हो गया कि वह दौड़ते हुए उस वृद्धा के पास गये और उससे क्षमा प्रार्थना के साथ खोटी चवन्नी वापस लेकर उसे खरी चवन्नी दे दी। महापुरुष ऐसे ही होते हैं। वे स्वयं कितने भी कष्ट उठा लें, लेकिन अपने कारण दूसरों को कष्ट नहीं होने देते। जीवनभर सादगी की प्रतिमूर्ति रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के सर्वप्रिय वैसे ही नहीं बन गये थे। शिक्षा में हमेशा अव्वल रहने वाले पंडितजी की बुद्धि विलक्षण रूप से कुशाग्र थी। लेकिन कुशाग्र बुद्धि से कोई महापुरुष नहीं बनता। चित्त की निर्मलता का मेल होने पर ही वह जनकल्याणकारी सोच की ओर अग्रसर होता है। बहुत व्यापक अध्ययन करने वाले पंडित उपाध्याय सिर्फ किताबी ज्ञान से सम्पन्न नहीं थे। जिस व्यक्ति के पास स्वयं की अंतःप्रज्ञा नहीं होती, उसके लिए शास्त्रों के अध्ययन का कोई अर्थ नहीं। पंडितजी के पास अंतःप्रज्ञा थी। इसी के कारण वह मौलिक रूप से चिंतन कर सके। उन्होंने धर्म, अर्थशास्त्र, अध्यात्म, समाज, व्यक्ति सहित सभी विषयों पर मौलिक चिन्तन कर सार्थक निष्कर्ष हमारे सामने रखे। पंडितजी की जितनी गति एक आदर्श मूलक राजनीति में थी, उतनी ही साहित्य में भी, एक ही बैठक में चंद्रगुप्त नाटक लिख लेना उनकी साहित्याभिरुचि का प्रमाण ही नहीं था, बल्कि इस बात का भी कि सरहदों को सुरक्षित रखने और देश के राजनीति एकीकरण के लक्ष्य उनकी नज़र में कितने जरूरी थे। पंडितजी भारत के विकास के लिए भारतीय चिंतन को ही आधार बनाना चाहते थे। वे कहते थे कि हम लोगों ने अंग्रेज शासन में अंग्रेजी वस्तुओं का विरोध कर हर्ष महसूस किया था, लेकिन यह आश्चर्य की बात है कि अंग्रेजों के जाने के बाद हम उन्हीं का अनुसरण कर रहे हैं। पश्चिमी विज्ञान और पश्चिमी जीवन दो अलग-अलग चीजें हैं। पश्चिमी विज्ञान बहुत सार्वभौमिक है और अगर हमें आगे बढ़ना है तो इसे जरूर अपनाना चाहिए। लेकिन जीवन मूल्य हमारे ही होने चाहिए। स्वतंत्रता को लेकर उनका मानना था कि यह तभी सार्थक होती है, जब यह हमारी संस्कृति की अभिव्यक्ति का साधन बन जाये। भारतीय संस्कृति की विशेषता यह है कि यह जीवन को एक विशाल और समग्र रूप में देखती है। उन्होंने राजनीति में संस्कृति का संचार किया। वह सही अर्थों में जन-ऋषि थे। पंडितजी कहते थे कि एक ही चेतना समस्त जड़चेतन में विराजमान है। इसलिए हम सबके है, सब हमारे है। मनुष्य केवल शरीर नहीं शरीर के साथ-साथ मन भी हैं, बुद्धि भी, आत्मा भी।मनुष्य को पूरी तरह से सुखी रखना है तो शरीर के साथ-साथ मन, बुद्धि और आत्मा के सुख का भी विचार करना होगा। केवल भौतिक प्रगति नहीं, आध्यात्मिक उन्नति का भी विचार करना होगा। पंडितजी अनेकता में एकता और विभिन्न रूपों में एकता की अभिव्यक्ति की भारतीय सोच को निरंतर आगे बढ़ाने के पक्षधर थे। उनका मानना था कि मानव के मन, बुद्धि और मस्तिष्क का समन्वित रूप से विकास होना चाहिए। इनमें से किसी एक ही पक्ष के विकास पर ज्यादा बल देने से मनुष्य का समग्र विकास संभव नहीं है। अभी जिस कोझीकोड में हमारी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हो रही है, वहाँ 50 साल पहले हजारों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री दीनदयालजी ने कहा था 'हम किसी विशेष समुदाय या वर्ग की नहीं संपूर्ण देश की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है, हर देशवासी हमारे रक्त का रक्त और हमारी मज्जा की मज्जा है, हम तब तक चैन की सांस नहीं लेंगे जब तक कि हम हर एक को गर्व का यह बोध दे सकें कि वे भारत माँ की संतान हैं।'' मुझे इस बात पर संतोष हैं कि विगत 11-12 वर्षों से मध्यप्रदेश में हम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के दर्शन को आधार बनाकर अपनी योजनाएं निर्मित और क्रियान्वित कर रहे हैं। पंडितजी कहते थे कि हमारी प्रगति का आकलन सामाजिक सीढ़ी के सर्वोच्च पायदान पहुंचे व्यक्ति से नहीं बल्कि सबसे निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति की स्थिति से होगा। हमने पंडितजी के इसी चिंतन को आधार बनाकर समाज के निचले से निचले स्तर तक लोगों की बेहतरी के लिए काम किया। आयुर्वेदिक औषधालयों में काम करने वाले कम्पाउंडर हों या घरों में काम करने वाली बहनें, स्कूल के अंशकालिक लिपिक हों या सफाई कर्मचारी, भूमिहीन कोटवार, आंगनवाडी कार्यकर्ता, सहायिका, होमगार्ड, मजदूर, हम्माल, तुलावटी, रोजनदार मजदूर, बुजुर्ग श्रमिक, बोझा ढोने वाले मजदूर, गुमटी वाले, खेतीहर मजदूर सहित समाज के सबसे कमजोर वर्गों के जीवन में खुशहाली लाने का हमने पूरा प्रयास किया है। पंडितजी की प्रेरणाओं को योजनाओं में बदलने का हमारा यह प्रयास लगातार जारी रहेगा। आइये, महामानव पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मशताब्दी वर्ष में हम समाज के कमजोर वर्गों के हित में श्रेष्ठतम् काम करने के अपने संकल्प को और मजबूत करें। स्वयं में दूसरों को देखें और दूसरों को स्वयं में एक ही चेतना या 'आत्म' को चराचर जगत् में अनुस्यूत देखें। यही हमारी पंडितजी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।[लेखक मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री हैं]  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

शिवराज लन्दन में समझेंगे स्मार्ट सिटी की अवधारणा

स्मार्ट सिटी प्रबंधन विशेषज्ञों और संभावित निवेशकों से चर्चा करेंगे  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान 26 और 27 सितम्बर को युनाइटेड किंगडम के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वे युनाइटेड किंगडम की सेक्रेटरी ऑफ स्टेट फॉर इंटरनेशनल डेव्हलेपमेंट  प्रीति पटेल के आमंत्रण पर स्मार्ट सिटी की अवधारणा और प्रबंधन के तरीकों और स्किल डेव्हलपमेन्ट कार्यों का अवलोकन करने जा रहे हैं। श्री चौहान स्मार्ट सिटी प्रबंधन के विशेषज्ञों से चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री लंदन प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश में निवेश में रूचि रखने वाली निवेशक कंपनियों के प्रमुखों से भी मुलाकात करेंगे। श्री चौहान 25 सितम्बर, रविवार को लंदन पहुँचेंगे। वे 26 सितम्बर, सोमवार को श्रीमती प्रीति पटेल से मुलाकात करेंगे और लंदन के शहर प्रबंधक विशेषज्ञों से चर्चा करेंगे। इसी दिन दोपहर में वे विभिन्न निवेश कंपनियों के प्रमुखों से भेंट करेंगे। श्री चौहान प्यूरीको ग्रुप के संस्थापक श्री नाथूराम पुरी से मुलाकात कर मध्यप्रदेश में निवेश संबंधी अवसरों पर चर्चा करेंगे। प्यूरीको समूह पेपर, पॉलीमर और प्लास्टिक निर्माण से जुड़ा है। यह समूह स्वागत और रियल स्टेट व्यवसाय में भी सक्रिय हैं। मुख्यमंत्री डी ला रू पिक ग्रुप के प्रमुख से मुलाकात करेंगे। यह समूह करेंसी रखरखाव के उपकरण और सुरक्षा उत्पादों के प्रदाय से जुड़ा है। श्री चौहान रोल्स रॉयस के उपाध्यक्ष श्री मघिन तमिलारासन से भी मुलाकात करेंगे। वे प्रदेश में रक्षा क्षेत्र के लिये आवश्यक उपकरण निर्माण की इकाइयों की स्थापना की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। उल्लेखनीय है कि रोल्स रॉयस इंटीग्रेटेड पॉवर और प्रोपल्सन सॉल्यूशन के क्षेत्र में सक्रिय है। यह उच्च तकनीकी से समृद्ध कारों का भी निर्माण करती है। श्री चौहान हारग्रिव्स इंडस्ट्रियल सर्विसेज के व्यापार विकास संचालक श्री केविन साबिन से भेंट करेंगे। यह कंपनी पॉवर, पोर्ट, स्टील और अन्य औद्योगिक क्षेत्रों को मटेरियल प्रबंधन सुविधा उपलब्ध करवाती है। मुख्यमंत्री के प्रवास के दौरान स्कॉच व्हिस्की एसोसियेशन के संचालक श्री मार्टिन हेटफुल भी उनसे मुलाकात करेंगे और प्रदेश में बेवरेज इकाई लगाने की संभावना पर चर्चा करेंगे। यह एसोसियेशन स्कॉटलैंड और पूरी दुनिया में व्हिस्की इंडस्ट्री के हितों का संरक्षण करता है। श्री चौहान अन्य निवेशकों से भी चर्चा करेंगे जिनमें जेसीबी के श्री फिलिप बाउवेरट शामिल हैं। यह कंपनी बहुराष्ट्रीय कार्पोरेशन हैं जो निर्माण उपकरण बनाती है। श्री चौहान हिन्दूजा समूह के सह अध्यक्ष  गोपीचंद हिन्दूजा के भोज में शामिल होंगे और उनसे ऑटोमोबाइल, एग्री बिजनेस, खाद्य प्र-संस्करण, नवकरणीय ऊर्जा, स्मार्ट सिटी प्रबंधन और एकीकृत औद्योगिक टाउनशिप निर्माण जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान 27 सितम्बर, मंगलवार को भारत- यू.के. स्वास्थ्य संस्थान के चेयरमेन प्रोफेसर माइक पार्कर और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार विभाग यू.के.के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. अजय गुप्ता और माइक निथाक्रियांकिस से मुलाकात करेंगे। श्री चौहान लंदन के डिप्टी मेयर श्री राजेश अग्रवाल से मुलाकात करेंगे और भारतीय उद्योग परिसंघ एवं यू.के.-इंडिया बिजनेस काउंसिल द्वारा आयोजित सेमीनार – 'मध्यप्रदेश में निवेश संभावनाएँ' को संबोधित करेंगे। श्री चौहान 28 सितम्बर, बुधवार को नई दिल्ली वापस आयेंगे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

mp  अक्षय ऊर्जा

नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हर्ष सिंह ने कहा कि नई मध्यप्रदेश विकेन्द्रीकृत नवकरणीय ऊर्जा नीति-2016 के लागू होने से अक्षय ऊर्जा घर-घर तक पहुँच सकेंगी। उन्होंने बताया कि इस नीति का अनुमोदन  मंत्रि-परिषद् की बैठक में किया गया। राज्य मंत्री  हर्ष सिंह ने बताया कि विकेन्द्रीकृत नवकरणीय ऊर्ज नीति का मुख्य उद्देश्य विकेन्द्रीकृत नवकरणीय ऊर्जा आधारित विद्युत परियोजनाओं में विकास को प्रोत्साहित करना है। ऊर्जा के पारम्परिक स्त्रोतों पर निर्भरता कम करने, कार्बन उत्सर्जन कम करने और भविष्य के लिए संवहनीय ऊर्जा समाधान विकसित करना भी है। शासन परिसरों में स्थापित की जाने वाली विकेन्द्रीकृत नवकरणीय ऊर्जा प्रणालियों को ग्रिड संयोजित संयंत्र जिसमें शुद्ध मापन के आधार पर, कुल मीटरिंग के साथ व्हीलिंग और बैंकिंग, बेस लोड आपूर्ति तथा ऑफ ग्रिड संयंत्र के आधार पर संचालित करने के प्रयासों को प्रोत्साहित करेगा। श्री सिंह ने कहा कि नीति के लागू होने से अक्षय ऊर्जा घर-घर तक पहुँच सकेगी। शुद्ध मीटरीकृत नवकरणीय ऊर्जा संयंत्र नई नीति में किसी परिसर में लगाए गए संयंत्र से उत्पादित की गई विद्युत की सबसे पहले उसी परिसर में ही खपत की जाएगी। अतिशेष विद्युत (यदि कोई हो) को ग्रिड में डाला जाएगा। यदि परिसर की विद्युत आवश्यकता,नवकरणीय प्रणाली से उत्पादित विद्युत से अधिक हो, तो अतिरिक्त विद्युत ग्रिड से ली जाएगी। इस प्रणाली में डिस्कॉम के साथ ऊर्जा का लेखांकन किया जाता है। इस प्रणाली में नवकरणीय ऊर्जा संयंत्र, मध्यप्रदेश विद्युत नियामक आयोग (ग्रिड संयोजित शुद्ध मापन) विनियम, 2015 में स्थापित और कार्यशील होंगे। ये संयंत्र हितग्राहियों के भवन संरचना या भूमि या उनके भाग या संयोजन पर स्थित हो सकेंगे। कुल मीटरिंग के साथ व्हीलिंग एवं बैंकिंग नीति में ग्रिड संयोजित नवकरणीय प्रणाली की स्थापना नवकरणीय ऊर्जा हितग्राही के परिसर में विद्युत को राज्य में कहीं भी प्रदाय किया जा सकता है। जिसमें वह परिसर भी शामिल है जहाँ विद्युत का उत्पादन किया गया है। इस प्रणाली में उत्पादित की गई विद्युत की आपूर्ति व्हीलिंग तथा बैंकिंग की व्यवस्था का उपयोग करते हुए परस्पर सहमति के आधार पर निर्धारित की गई शर्तो के अन्तर्गत की जाती है। ऐसी प्रणाली में उत्पादक, डिस्कॉम और उपयोगकर्ता (यदि अलग हो) के मध्य ऊर्जा का लेखांकन किया जाएगा। ऐसी नवकरणीय ऊर्जा की आपूर्ति/खपत के लिये यह आवश्यक नहीं है कि विद्युत उत्पादक और उपयोगकर्ता, डिस्कॉम का रिटेल उपभोक्ता हो; ऐसा व्हीलिंग तथा बैंकिंग व्यवस्था के माध्यम से डिस्कॉम के साथ आपूर्ति संबंध से भी किया जा सकता है। परिसर में जहाँ विद्युत का निर्यात सन्निहित न हो नीति में विकेन्द्रीकृत नवकरणीय ऊर्जा नीति ऐसे नवकरणीय ऊर्जा के हितग्राही के लिए लागू होगी, जो नवकरणीय ऊर्जा प्रणाली की स्थापना इस प्रकार करता हो जिससे विद्युत की आपूर्ति उसी परिसर में ही ग्रिड-संयोजित भार को हो। इस व्यवस्था में किसी भी समय विद्युत का निर्यात परिसर के बाहर नहीं होगा। ऐसे प्रकरण में, नवकरणीय ऊर्जा हितग्राही तथा डिस्कॉम के मध्य नवकरणीय ऊर्जा का लेखांकन नहीं किया जाएगा। ऑफ-ग्रिड नवकरणीय ऊर्जा प्रणालियाँ विकेन्द्रीकृत नवकरणीय ऊर्जा नीति में ऐसे नवकरणीय ऊर्जा के हितग्राही पर लागू होगी, जो ऑफ-ग्रिड नवकरणीय ऊर्जा प्रणालियों की स्थापना ऐसे भारों को विद्युत प्रदाय करने के लिये करता है, जो किसी ग्रिड से संयोजित नहीं हैं। 'नेट मीटरिंग' पद्धति में हितग्राही को एनर्जी बैंकिंग का लाभ मिलेगा। अक्षय ऊर्जा के 'नेट मीटरिंग' आधारित संयंत्रों से उत्पादित ऊर्जा यदि परिसर की खपत से ज्यादा होती है, तो शेष ऊर्जा ग्रिड में फीड की जाती है। यदि परिसर की खपत, उत्पादित अक्षय ऊर्जा से ज्यादा है, तो शेष आवश्यक ऊर्जा की पूर्ति ग्रिड से की जाती है तथापि उपभोक्ता केवल ग्रिड से ली गई ऊर्जा का भुगतान करेगा। इस पद्धति में विशेष विद्युत मीटर स्थापित किए जायेंगे जो ऊर्जा आयात एवं निर्यात को एक ही समय में रिकार्ड कर सकेंगे। इस नीति के लागू होने से अक्षय ऊर्जा की घर-घर तक पहुँच हो सकती है। योजना क्रियान्वयन में नवकरणीय ऊर्जा विभाग, हितग्राही से कोई भी पंजीयन शुल्क नहीं लेगा। राज्य शासन एवं केन्द्र सरकार द्वारा रूफ टॉप सौर प्रणालियों की स्थापना के लिए विभिन्न श्रे‍णी के हितग्राहियों को समय-समय पर घोषित अनुदान का लाभ भी दिया जाएगा।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

modi bhopal

मोदी करेंगे शौर्य स्मारक का लोकार्पण  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री राधामोहन सिंह से उनके कार्यालय में मुलाकात कर अक्टूबर माह में किसान सम्मेलन के बारे में बताया तथा उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। श्री चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में लगभग 4,400 करोड़ की राशि के 20 लाख से अधिक किसानों के बीमा के दावे निपटाये जा चुके हैं। इसमें 50 प्रतिशत राशि राज्य सरकार द्वारा किसानों के खाते में जमा करवायी जा चुकी है। शेष 50 प्रतिशत राशि केन्द्र सरकार द्वारा भुगतान की जाना है। श्री चौहान ने बताया कि किसान सम्मेलन में किसानों को प्रमाण-पत्र वितरित किये जायेंगे। उन्होंने केन्द्रीय कृषि मंत्री से आग्रह किया कि वे इस मौके पर किसानों को प्रमाण-पत्र बाँटकर उनका उत्वाहवर्धन करें। श्री चौहान ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के आकलन के लिये जिले की बजाय क्षेत्र विशेष को आधार मानकर फसल के नुकसान का आकलन करने का आग्रह किया। साथ ही यूनिफाइड पेकेज इंश्योरेंस स्कीम में फसल बीमा करवाने वाले किसानों के लिये अनिवार्यता समाप्त करने का आग्रह किया। श्री चौहान ने योजना में स्थानीय आपदा जैसे- कीट-व्याधि को शामिल किये जाने की माँग की। उन्होंने किसानों के लिये हिन्दी भाषा में ई-सॉफ्टवेयर बनाने की माँग की। अभी कृषि संबंधी जानकारी के लिये अंग्रेजी में ई-सॉफ्टवेयर चलाया जा रहा है। साथ ही ई-प्लेटफार्म के मानक भी निर्धारित किये जाना चाहिये। कृषि आधारित पोर्टल स्मार्ट-फोन पर खुलना चाहिये, ताकि किसान स्मार्ट-फोन पर जब चाहें और जहाँ चाहें कृषि पोर्टल खोलकर जानकारी ले सके। श्री चौहान ने स्वाईल हेल्थ प्रबंधन के लिये मिट्टी परीक्षण प्रयोगशालाओं के लिये केन्द्र से 56 करोड़ शीघ्र जारी करने की माँग की। मुख्यमंत्री  की प्रधानमंत्री से मुलाकात मोदी करेंगे शौर्य स्मारक का लोकार्पण  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके निवास पर मुलाकात कर भोपाल में 14 अक्टूबर को शौर्य-स्मारक का लोकार्पण करने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने भोपाल में इसी दिन आयोजित पूर्व सैनिकों के सम्मेलन में शामिल होने का भी प्रधानमंत्री से अनुरोध किया। प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री श्री चौहान का निमंत्रण स्वीकार कर दोनों कार्यक्रम के लिये 14 अक्टूबर को भोपाल आने की स्वीकृति दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रधानमंत्री को बताया कि शौर्य-स्मारक का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। शौर्य स्मारक के लोकार्पण समारोह के लिये मुख्यमंत्री श्री चौहान ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री मनोहर पार्रिकर और तीनों सेनाओं के प्रमुख को भी आमंत्रित किया। प्रधानमंत्री से अपनी भेंट में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मध्यप्रदेश द्वारा अगले 5 साल में किसानों की आय को दोगुना बनाने के रोडमेप के क्रियान्वयन की तैयारियों की भी जानकारी दी। श्री चौहान ने बताया कि प्रदेश में शीघ्र ही संभाग और जिला स्तर पर किसान सम्मेलन आयोजित कर किसानों को उनकी आय को दोगुना करने के उपायों और उनसे संबंधित कार्यक्रमों की जानकारी दी जायेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि इन किसान सम्मेलनों में शामिल होने के लिये केन्द्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह और केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री राधामोहन सिंह को भी आमंत्रित किया गया है। श्री चौहान ने बताया कि शौर्य-स्मारक उन अमर शहीद सैनिकों की स्मृति में बनाया गया है जिन्होंने देश की सीमाओं पर रक्षा करते हुए अपने रक्त की अंतिम बूँद तक देश की खातिर अपने प्राण न्यौछावर किये हैं। स्मारक का उद्देश्य राष्ट्र-भक्ति और लोगों को प्रेरणा देना है। स्मारक में प्रदेश के उन सभी सैनिकों के नाम लिखे जायेंगे, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। कार्यक्रम में प्रदेश एवं देशभर के सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के साथ आमजन को भी आमंत्रित किया जायेगा कि वे आयें और देश की रक्षा में शहीद हुए सैनिकों को नमन और प्रणाम करें।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

विजेश लुनावत

मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष  विजेश लुणावत ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने जन जन से सीधा संवाद कर न केवल जमीनी होने का अहसास कराया अपितु देश और जनता को भावनात्मक रूप से जोड़ने का कौशल दिखाया है। लुणावत ने प्रतिष्ठित व्यू रिसर्च सेंटर के एक सर्वेक्षण का हवाला देते हुए कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रियता के शिखर पर होने के एकाधिक कारण है। उनकी शख्सियत की अनेक खूबियां है, जिससे आम आदमी में उन्होंने अपनी सरकार होने का अहसास करा दिया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष  विजेश लुणावत ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के भीतर जन-जन में अपनी सरकार का भाव पैदा करने का माद्दा है। यह सब करने के लिए इंसान को बहुत कुछ बदलने और उदार मानस की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि व्यू रिसर्च सेंटर के सर्वेक्षण के मुताबिक 81 प्रतिशत जनता की नजर में  नरेन्द्र मोदी अच्छे राजनेता है। लोग मोदी जी की आर्थिक नीतियों से संतुष्ट है। जनता मानती है कि सकारात्मक वातावरण का होना श्री नरेन्द्र मोदी के कार्यो का प्रतिफल है। श्री विजेश लुणावत ने कहा कि 2013 में भी यूपीए सरकार के दौर में जो सर्वेक्षण सेंटर ने किया था उसमें 57 प्रतिशत लोग मान रहे थे कि यूपीए सरकार की अर्थनीति की कोई दिशा नहीं है। उन्होंने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी की यह लोकप्रियता भले विपक्ष के लिए चिंता का विषय है, लेकिन अभी श्री नरेन्द्र मोदी के सामने काफी चुनौतियां है और उनके समाधान के प्रति जनता आशान्वित है। हताशा का जो भाव 2004 के पहले था वैसा अब नहीं है,क्योंकि श्री नरेन्द्र मोदी और उनके काम के प्रति जनता का विश्वास है। श्री नरेन्द्र मोदी कर्म सौन्दर्य के सही उपासक है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट इन्दौर

कंपनियों को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट इन्दौर के लिये किया आमंत्रित  मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में निवेश की व्यापक संभावनाएँ हैं। यहाँ निवेशकों के लिये सर्वाधिक उपयुक्त वातावरण है।  चौहान प्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर आज हैदराबाद में सेमीनार को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने उद्योगपतियों एवं कंपनियों के पदाधिकारियों को इन्दौर में आगामी 22-23 अक्टूबर को होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिये आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश अब बीमारू स्टेट नहीं रहा। यह तेजी से विकास करने वाला राज्य बन गया है। मध्यप्रदेश कई क्षेत्र में अब देश में अग्रणी राज्य बन गया है। प्रदेश की विकास दर लगातार कई वर्ष से दो अंकों में तथा कृषि विकास दर 20 प्रतिशत से ऊपर है। पिछले वर्षों में एक लाख किलोमीटर सड़कें बनायी गयी तथा सिंचाई रकबे में भारी वृद्धि की गयी। प्रदेश अब पावर सरप्लस स्टेट बन गया है। यहाँ अच्छी अधोसंरचना है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहतर है। स्किल्ड मेन पॉवर उपलब्ध है। देश की सबसे बड़ी वाटर बाडी इंदिरा सागर एवं तमाम पर्यटक स्थल राज्य में स्थित हैं। प्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र में भी अपार संभावनाएँ हैं। श्री चौहान ने बताया कि पर्यटन की संभावनाओं के दोहन के लिये पर्यटन केबिनेट बनायी गयी है। श्री चौहान ने कहा कि केवल खेती ही सबका पेट नहीं भर सकती। इसलिये राज्य सरकार उद्योगों पर ज्यादा ध्यान दे रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार मुहैया करवाया जा सके। इसके लिये राज्य शासन द्वारा युवाओं को सभी जरूरी सुविधाएँ भी मुहैया करवायी जा रही हैं। साथ ही निवेशकों की सुविधा के लिये नीतियों में परिवर्तन किया गया है तथा सिंगल विंडो प्रणाली शुरू की गयी है। लोक सेवा प्रदाय गारंटी कानून बनाया गया है इसमें विभिन्न सेवाओं के प्रदान करने की समय-सीमा तय की गयी है। इसमें देरी होने पर दण्ड का भी प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री  चौहान ने उद्योगपतियों एवं कंपनियों के पदाधिकारियों से प्रदेश में निवेश करने और उद्योग लगाने का आव्हान किया। उन्होंने निवेशकों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। आगामी 22 एवं 23 अक्टूबर को इन्दौर में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आने का निमंत्रण दिया। श्री चौहान ने विभिन्न उद्योगपतियों और कंपनियों के पदाधिकारियों से वन-टू-वन चर्चा भी की। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री  राजेन्द्र शुक्ल, मुख्‍य सचिव  अंटोनी डिंसा, प्रमुख सचिव वाणिज्य एवं उद्योग श्री मोहम्मद सुलेमान ने प्रदेश की औद्योगिक नीति और निवेशकों को दी जाने वाली सहूलियतों की जानकारी दी। सेमीनार में सीआईआई के चेयरमेन भी शामिल हुए। टाटा एडवांस सिस्‍टम के एयरो स्पेस हेड  मसूद हुसैन ने बताया कि उनकी टीम जल्द ही प्रदेश का भ्रमण करेगी। मेघा इंजीनियरिंग के व्ही.श्रीनिवास रेड्डी से प्रदेश में वाटरपाइप और पम्प निर्माण की संभावनाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री से फर्मामेक्सिल कम्पनी के प्रतिनिधियों के साथ कम्पनी के महानिदेशक  पी.व्ही. अप्पाजी, नवयुग कंस्ट्रक्शन के  रवि राजू, हास्पिटल डिवीजन एट अपोलो हास्पिटल इंटरप्राइजेस के प्रेसीडेंट डॉ. के. हरि प्रसाद और मायलान लेबोटरीज लिमिटेड के डॉ. हरिबाबू बोडेपुडी ने मुलाकात की।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

narottm mishra

एमपी के जनसंपर्क, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया जिले में भाण्डेर रोड से ग्राम बिडनियां के लिए 64 लाख रूपये से बनने वाली पक्की सड़क के निर्माण का शिलान्यास किया। डॉ. मिश्रा ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि हर तरफ चौतरफा विकास हो, गाँव के नागरिकों को मूलभूत सुविधाएँ मिले। इसी मंशा से इस सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया है। इसके बन जाने से गाँव के लोगों को आने-जाने की सुविधा सुलभ हो जाएगी। जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि गाँव का समग्र विकास हो। इसके लिए आवागमन की सुविधा जरूरी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गाँव, गरीब, किसान तथा कमजोर वर्गो के विकास के लिए कृत-संकल्पित है। मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि गरीबों को एक रूपये किलो गेहूँ, चावल, नमक तथा बच्चों को नि:शुल्क साईकिल, गणवेश, छात्रवृत्ति, महिलाओं को प्रसव के लिए आर्थिक सहायता, लाड़ली लक्ष्मी योजना में बच्ची के 18 साल की होने पर एक लाख 18 हजार रूपये की राशि शासन द्वारा दी जा रही है। जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि बेटे-बेटियों को आगे पढ़ने दें एवं बेटियों के महत्व को समझें। डॉ. मिश्रा ने ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए। मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि गाँव में सिंचाई की समस्या के समाधान के लिए नहर की व्यवस्था की जा रही है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

अगले सत्र से कॉलेजों में सेमेस्टर सिस्टम खत्म

शिक्षा मंत्री ने कहा  छात्र संघ चुनाव भी होंगे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(एबीवीपी) के करीब 10 हजार कार्यकर्ताओं ने आज कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव और सेमेस्टर सिस्टम खत्म करने की मांग को लेकर रैली निकाली। इस पर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैय छात्रों से मिलने पहुंचे और उनकी दोनों मांगे मान ली। पवैय ने छात्रों को भरोसा दिलाया की अगले वर्ष से प्रदेश के सभी कॉलेजों में सेमेस्टर सिस्टम खत्म कर दिया जाएगा और इसके साथ ही छात्र संघ चुनाव भी कराए जाएंगे। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से छात्र रैली में हिस्सा लेने के लिए भोपाल पहुंचे थे। इसे देखते हुए पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम भी किए थे। रैली के दौरान कुछ जगह छात्रों ने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेट भी तोड़ दिए।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मंडीदीप में 223 करोड़ के निवेश से फेब्रिक्स इकाई लगेगी

औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप में 223 करोड़ के पूंजी निवेश से मेसर्स एवगॉल इंडिया द्वारा नॉन वूवेन फेब्रिक्स इकाई स्थापित की जायेगी। यह जानकारी मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में  सम्पन्न निवेश संवर्धन पर मंत्रि-परिषद समिति की बैठक में दी गई। बैठक में वित्त मंत्री  जयंत मलैया, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री  राजेन्द्र शुक्ल, जल-संसाधन एवं जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, राजस्व मंत्री  उमाशंकर गुप्ता, ऊर्जा मंत्री  पारस जैन और मुख्य सचिव  अंटोनी डिसा भी उपस्थित थे। बैठक में निर्णय लिया गया कि औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप में मेसर्स एवगॉल इंडिया द्वारा नॉन वूवेन फेब्रिक्स की प्रस्तावित परियोजना पर औद्योगिक नीति के अनुरूप छूट दी जाये। औद्योगिक क्षेत्र बामोर में 113 करोड़ 43 लाख रूपये के पूँजी निवेश से स्थापित स्टील उत्पाद निर्माण इकाई मेसर्स अम्बा शक्ति उद्योग को वर्ष 2010 की औद्योगिक नीति के अनुरूप सुविधाओं का लाभ दिया जाये। इंदौर में क्रिस्टल आई.टी. एसईजेड में अधिसूचित रिक्त 1.86 हेक्टेयर भूमि का आधार मूल्य निर्धारित कर खुली निविदा के माध्यम से नीलामी की जाये।  सीहोर जिले के बुदनी में स्थापित मेसर्स ट्राइडेंट लिमिटेड को कम्पोजिट टेक्सटाइल परियोजना में मूलभूत तथा सामाजिक अधोसंरचना विकसित करने के लिये 22.778 हेक्टेयर भूमि 25 प्रतिशत दर पर उपलब्ध करवायी जाये। जबलपुर जिले के ग्राम शाहगढ़ में जल-संसाधन विभाग की अक्रियाशील उदवहन सिंचाई योजना की भूमि और उस पर स्थापित संरचना का नीलामी द्वारा विक्रय किया जाये। बैठक में अपर मुख्य सचिव वित्त  ए.पी.श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव वाणिज्य एवं उद्योग  मोहम्मद सुलेमान, प्रमुख सचिव वाणिज्यिक कर  मनोज श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव राजस्व  के.के.सिंह. प्रमुख सचिव जल संसाधन  पंकज अग्रवाल और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव  अशोक वर्णवाल तथा  एस.के.मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

ग्वालियर शहर स्मार्ट सिटी

      पिछली बार में स्मार्ट सिटी योजना में शामिल होने से रह गए ग्वालियर शहर को स्मार्ट सिटी योजना में शामिल कराने के लिए केन्द्रीय ग्रामीण विकास, पेयजल, स्वच्छता एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के प्रयास रंग लाए हैं। केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री एम.वेंकैया नायडू द्वारा  को जारी गई स्मार्ट सिटी के लिए चयनित नए शहरों की सूची में ग्वालियर को शामिल किया गया है। 12 शहरों के कुल 63 शहरों में से चयनित 27 शहरों की इस नई सूची में म.प्र. के उज्जैन शहर को भी शामिल किया गया है।   उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व केन्द्र सरकार की ओर से 33 शहरों को स्मार्ट सिटी योजना में शामिल किया गया था, जिसमें ग्वालियर शामिल होने से रह गया था। ग्वालियर के स्मार्ट सिटी में शामिल नहीं हो पाने के कारणों को समझने के बाद केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर ने उन सभी कारणों पर विशेष जोर देते हुए उन कमियों को पूरा कराने के लिए ग्वालियर में अभियान चलाया। इन कमियों को पूरा करने के बाद निगमायुक्त ने महापौर विवेक शेजवलकर की उपस्थिति में स्मार्टसिटी शहरों के चयन समिति के सामने एक बार फिर से प्रजेन्टेशन दिया। इस प्रजेन्टेशन और शहर में सुधरी हुई स्थतियों से चयन समिति संतुष्ट हुई। उधर केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री तोमर ने महापौर विवेक शेजवलकर को साथ लेकर केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री एम.वेंकैया नायडू से भेंट कर ग्वालियर को स्मार्ट सिटी योजना में शामिल करने का अनुरोध  किया, साथ ही उन्हें आश्वस्त किया कि ग्वालियर शहर में उन सभी कमियों को पूरा कर लिया गया है, जिन कमियों के कारणों से ग्वालियर स्मार्ट सिटी योजना में शामिल होने से वंचित रह गया था। इस तरह श्री तोमर के सरकार और जमीनी स्तर पर किए गए समग्र प्रयास रंग लाए और ग्वालियर स्मार्ट सिटी योजना में शामिल हो गया।  अब ग्वालियर शहर का विकास स्मार्ट सिटी योजना के तहत किया जाएगा। इसमें पानी ओर बिजली की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित होगी। सफाई और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली, प्रभावी शहरी आवागमन और सार्वजनिक परिवहन, आईटी कनेक्टिवटी और ई-शासन समेत अन्य सुविधाएं होंगी। मोदी सरकार का वर्ष 2019-20 तक लगभग 100 शहरों का कायाकल्प करने का लक्ष्य है। केन्द्र सरकार स्मार्ट सिटी योजना में शामिल शहरों को पंाच वर्षों में विकास के लिए 48 हजार करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

स्‍मार्ट सिटी  में उज्जैन और ग्‍वालियर

देश में स्‍मार्ट सिटी के लिए तीसरी लिस्‍ट मंगलवार को दिल्ली में जारी हो गई। केंद्रीय मंत्री वैकेंया नायडू ने  मीडिया के सामने उन शहरों के नाम घोषित किए जिन्‍हें स्‍मार्ट सिटी बनाया जाएगा। इस लिस्‍ट में मध्‍य प्रदेश के दो शहर उज्‍जैन और ग्‍वालियर को शामिल किया गया है। पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वित्‍त वर्ष में 27 बची हुई स्‍मार्ट सिटी की जगहों को भरने के लिए कुल 63 नाम आए थे जिनमें से 27 का चयन कर लिया गया है। यह 27 शहर देश के 12 राज्‍यों से चुने गए हैं। तीसरी लिस्‍ट में सबसे ज्‍यादा 5 शहर महाराष्ट्र के हैं वहीं 4-4 शहर तमिलनाडु और कर्नाटक के हैं, 3 शहर यूपी के जबकि 2-2 शहर मध्‍य प्रदेश और राजस्‍थान के हैं। इनके अलावा आंध्र प्रदेश, गुजरात, उड़ीसा, नागालैंड और सिक्‍कीम के एक-एक शहर को शामिल किया गया है।नायडू ने आगे बताया कि इस घोषणा के साथ ही 60 शहरों को स्‍मार्ट सिटी बनाने के लिए 1,44,742 कराेड़ रुपए का प्रावधान भी कर दिया गया है। यह हैं 27 श्‍हारों के नाम आगरा ,अजमेर,अमृतसर, औरंगाबाद,ग्‍वालियर, हुबली-धरवाड, जलंधर,कल्‍याण-डोंबिवली ,कानपुर,कोहिमा,कोटा,मदुरै,मैंगलुरु,नागपुर ,नामची, नासिक, राउरकेला, सलेम,शिवमोगा ,ठाणे ,तंजावुर,तिरुपती,तुमकुर,उज्जैन,वड़ोदरा,वाराणसी,वैल्‍लोर।   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraj shahdol

शहडोल जिले के सिंहपुर में  मुख्यमंत्री  चौहान  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि गरीबों के चेहरे में मुस्कान आये। लोगों के लिये रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार का इंतजाम हो। प्रदेश का चहुँमुखी विकास हो इसी सोच और संकल्प के साथ प्रदेश सरकार जनता की सेवा कर रही है। मुख्यमंत्री  शहडोल जिले के सिंहपुर स्थित ऐतिहासिक काली माता एवं गणेश मंदिर प्रांगण में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।   मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि जनता भगवान है और उसकी सेवा ही मेरी पूजा है। मैं प्रदेशवासियों के विकास के लिये संकल्पित हूँ। मैं शहडोल संभाग को मॉडल संभाग की तरह विकसित करना चाहता हूँ। इसीलिए शहडोल जिले में विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज जैसी सुविधाएँ मुहैया करवाई जा रही हैं। संभाग में जन-सुविधाओं के विस्तार में भी कोई कसर नहीं रखी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी तीन साल में प्रदेश का कोई ऐसा गाँव नहीं बचेगा, जो पक्की सड़क से न जुड़ा हो। इसी तरह बिजली एवं सिंचाई सुविधाओं को विस्तारित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री सिंह ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई सबसे महत्वपूर्ण है। सरकार गुणवत्तायुक्त शिक्षा के विस्तार के लिये अनेक योजनाएँ संचालित कर रही हैं।मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश के विकास के लिये आम जनता से सरकार के कार्यों में सहभागिता करने का आग्रह किया। उन्होंने लोगों को बेटे-बेटियों की पढ़ाई को महत्व देने, उनके बीच अंतर नहीं करने, वृक्षारोपण करने तथा स्वच्छता अभियान के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ दिलाई। काली माता एवं गणेश मंदिर परिसर का होगा सर्वांगीण विकास मुख्यमंत्री  सिंहपुर स्थित ऐतिहासिक काली माता मंदिर, गणेश मंदिर तथा पचमठा मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंदिर के 40 एकड़ के परिसर के सर्वांगीण विकास, तालाब और मंदिर प्रांगण के सौन्दर्यीकरण की घोषणा की। मुख्यमंत्री  चौहान ने सिंहपुर में पेयजल व्यवस्था हेतु पाईपलाईन विस्तार एवं ओव्हर हेड टैंक निर्माण, थाना भवन निर्माण, खटखरिहा तालाब में श्मशान घाट में बाउण्ड्री वाल निर्माण, कब्रिस्तान के विकास तथा नहरों की मरम्मत की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सगरा तालाब से झिरिया तालाब तक पानी लाने के कार्य का तकनीकी परीक्षण करवाया जाएगा। जीर्ण-शीर्ण नहरों की मरम्मत एवं विस्तार का भी तकनीकी परीक्षण कराकर स्वीकृति दी जाएगी।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

जाति प्रमाण-पत्र

स्कूलों के माध्यम से बन रहे हैं लेमीनेटेड प्रमाण-पत्र  राज्य शासन द्वारा स्कूलों में जाति प्रमाण-पत्र बनवाकर देने के विशेष अभियान में अभी तक एक करोड़ 22 लाख 66 हजार 811 जाति प्रमाण-पत्र बनवाये गये हैं। जाति प्रमाण-पत्र डिजिटल हस्ताक्षर के साथ डिजिटल रिपॉजिटरी में भी सुरक्षित रखे जा रहे हैं। इससे भविष्य में जब चाहे इनकी इलेक्ट्रॉनिक प्रति ऑनलाइन उपलब्ध हो सकेगी। सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री  लाल सिंह आर्य ने बताया कि अभी तक अनुसूचित-जाति के 25 लाख 6 हजार 43, अनुसूचित-जनजाति के 35 लाख 25 हजार 157, अन्य पिछड़ा वर्ग के 62 लाख 12 हजार 704, विमुक्त जाति के 21 हजार 825 और घुमक्कड़ एवं अर्द्ध-घुमक्कड़ जाति के 1082 जाति प्रमाण-पत्र बनवाये गये हैं। राज्य शासन ने अनुसूचित जाति-जनजाति और अन्य पिछड़े वर्ग को जाति प्रमाण-पत्र जारी करने में आ रही कठिनाइयों को दूर करने के लिये प्रक्रिया को सरल किया है। जाति प्रमाण-पत्र जारी करने को लोक सेवा गारंटी में शामिल कर कम्प्यूटराइज्ड तरीके से एसडीएम के डिजिटल हस्ताक्षरित जाति प्रमाण-पत्र ऑनलाइन जारी करने की व्यवस्था की है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को जाति प्रमाण-पत्र के लिये भटकना न पड़े, इसके लिये कक्षा-एक में प्रवेश के समय ही उनके स्कूलों से ही आवेदन लेकर डिजिटल हस्ताक्षरित जाति प्रमाण-पत्र देने का विशेष अभियान एक जुलाई, 2014 से शुरू किया गया है। सर्वाधिक 4 लाख से अधिक जाति प्रमाण-पत्र बनवाने वाले दो जिलों में इंदौर और धार शामिल है। इंदौर में 4 लाख 34 हजार 754 और धार में 4 लाख 16 हजार 654 जाति प्रमाण-पत्र बनवाये गये। तीन लाख से अधिक जाति प्रमाण-पत्र बनवाने वाले 10 जिलों में सागर में 3 लाख 87 हजार 258, खरगोन में 3 लाख 77 हजार 234, छतरपुर में 3 लाख 75 हजार 200, छिन्दवाड़ा में 3 लाख 71 हजार 599, शिवपुरी में 3 लाख 40 हजार 953, बालाघाट में 3 लाख 38 हजार 995, जबलपुर में 3 लाख 32 हजार 922, रीवा में 3 लाख 15 हजार 992, बैतूल में 3 लाख 2 हजार 719 और सतना में 3 लाख 2 हजार 582 जाति प्रमाण-पत्र बनवाये गये। दो लाख से अधिक वाले 25 जिलों में दमोह में 2 लाख 83 हजार 252, देवास में 2 लाख 76 हजार 254, राजगढ़ में 2 लाख 70 हजार 774, गुना में 2 लाख 68 हजार 892, सिंगरौली में 2 लाख 65 हजार 615, मुरैना में 2 लाख 62 हजार 791, टीकमगढ़ में 2 लाख 61 हजार 431, ग्वालियर में 2 लाख 59 हजार 618, सिवनी में 2 लाख 56 हजार 694, विदिशा में 2 लाख 55 हजार 20, खण्डवा में 2 लाख 46 हजार 510, सीहोर में 2 लाख 42 हजार 451, झाबुआ में 2 लाख 39 हजार 787, भोपाल में 2 लाख 39 हजार 106, सीधी में 2 लाख 36 हजार 375, रतलाम में 2 लाख 34 हजार 298, उज्जैन में 2 लाख 24 हजार 385, पन्ना में 2 लाख 23 हजार 352, बड़वानी में 2 लाख 20 हजार 842, मंदसौर में 2 लाख 17 हजार 22, कटनी में 2 लाख 16 हजार 786, मण्डला में 2 लाख 12 हजार 747, रायसेन में 2 लाख 7 हजार 423, होशंगाबाद में 2 लाख 4 हजार 927 और नरसिंहपुर में 2 लाख 3 हजार 573 जाति प्रमाण-पत्र बनवाये गये। एक लाख से अधिक 14 जिलों में शहडोल में एक लाख 78 हजार 764, भिण्ड में एक लाख 65 हजार 567, अलीराजपुर में एक लाख 60 हजार 176, अशोकनगर में एक लाख 55 हजार 690, दतिया में एक लाख 49 हजार 896, डिण्डोरी में एक लाख 49 हजार 838, शाजापुर में एक लाख 42 हजार 276, उमरिया में एक लाख 36 हजार 541, बुरहानपुर में एक लाख 32 हजार 66, नीमच में एक लाख 22 हजार 774, श्योपुर में एक लाख 20 हजार 577, अनूपपुर में एक लाख 14 हजार 97, हरदा में एक लाख 7 हजार 854 और आगर-मालवा में एक लाख 3 हजार 908 जाति प्रमाण-पत्र बने हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraj singh dance

विंन्ध्य मैकल लोक रंग कलाओं से अभिभूत हुए मुख्यमंत्री  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने उमरिया में विंन्ध्य मैकल लोक रंग समारोह का शुभारंभ जय बड़ा देव, जय महादेव की पूजा-अर्चना से किया। लोक कला के अद्भुत संगम में कलाकारों की अलग-अलग टोलियों के मध्य मुख्यमंत्री ने ढोल एवं शैला बजाकर सुरताल मिलाते हुए नृत्य किया। विंन्ध्य मैकल नाद से जहाँ एक ओर स्टेडियम गुँजायमान हुआ वहीं दूसरी ओर दर्शक कलाओं से अभिभूत होते रहे। इस अवसर पर जिला प्रभारी मंत्री  ओम प्रकाश धुर्वे, अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री  ज्ञान सिंह, पिछड़ा वर्ग एवं वित विकास निगम के अध्यक्ष  प्रदीप पटेल, विधायक  मीना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष  कंचन खट्टर, उपाध्यक्ष  राजेंद्र कोल और नगर पालिका अध्यक्ष पाली  प्रकाश पालीवाल उपस्थित थे। मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पैसे से खुशी नहीं मिलती, बहुत पैसे वालों को दुखी देखा हूँ। मुख्यमंत्री ने कहा कि खुश रहना सीखना है तो अनुसूचित जनजाति के लोगों से सीखे। उनका जीवन हर रंग में तरंग भरता है। जीवन का आनंद कलाकारों से ही सीखा जा सकता है। इसीलिए प्रदेश में आनंद विभाग खोला गया है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान प्रख्यात आदिवासी कलाकारों को शाल से सम्मानित किया। उन्होंने प्रत्येक कला दल को 25-25 हजार रूपये की सम्मान निधि देने की घोषणा की। उन्होंने बैगा समुदाय के लिए एवं रानी दुर्गावती की स्मृति में 50-50 लाख रूपये की लागत के सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने शबरी माँ की प्रतिमा लगाने, लोक कला केंद्र की स्थापना, डिण्डौरी में कला संग्रहालय, अनपूपुर बीजापुरी में स्मृति भवन और भोपाल में कला संग्रहालय बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष उमरिया में विंन्ध्य मैकल लोक रंग का आयोजन किया जाएगा। शुरूआत में मुख्यमंत्री का मोर पंख लगाकर स्वागत किया गया। इस दौरान काष्ठ शिल्प, भृत्त शिल्प आदि कलाकृतियों का अवलोकन करते हुए मुख्यमंत्री ने कलाकारों की सराहना की।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

गरीबों को जमीन का अधिकार और आवास भी देगी सरकार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार न केवल गरीब को घर बनाने के लिये जमीन का अधिकार दे रही है, बल्कि सबके लिये आवास योजना में हर परिवार को मकान निर्माण के लिये सहायता भी दी जायेगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबों के लिये लगभग 8 लाख मकान बनाये जायेंगे। मुख्यमंत्री  चौहान  उमरिया जिले के करकेली जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत अखड़ार में जिला-स्तरीय अंत्योदय मेला, हितग्राही सम्मेलन और जनदर्शन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर आदिम-जाति कल्याण मंत्री  ज्ञान सिंह और खाद्य-नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण तथा जिला प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अनुसूचित जाति-जनजाति के शिक्षित युवाओं को अखिल भारतीय-स्तर की प्रतियोगिताओं में कोचिंग दिलवाने की योजना लागू की गयी है। इसमें मण्डला जिले के 20 आदिवासी वर्ग के बेटा-बेटी ने आईआईटी और मेडिकल की प्रवेश परीक्षाओं में उत्तीर्ण होकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।   सिंचाई के लिये महानदी का पानी पहुँचेगा खेतों में मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि महानदी का पानी खेतों में सिंचाई के लिये पहुँचाया जायेगा। महानदी पर वृहद पुल का काम शुरू हो गया है। अब चंदिया से जबलपुर के लिये रास्ता आसान होगा। उन्होंने कहा कि पेयजल की सुविधा के लिये 64 गाँव में सामूहिक योजना में घर-घर पाइप लाइन के जरिये पानी पहुँचाया जायेगा। उन्होंने ग्राम अखड़ार में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने तथा साई ग्राउण्ड अखड़ार में मिनी स्टेडियम निर्माण की घोषणा की। 11 करोड़ से ज्यादा के हितलाभ पत्र वितरित श्री चौहान ने जिला-स्तरीय अंत्योदय मेला एवं हितग्राही सम्मेलन में 19 हजार 563 हितग्राही को 11 करोड़ 19 लाख की सहायता राशि वितरित की। उन्होंने मंच से प्रतीक स्वरूप हर विभाग की योजनाओं से पाँच-पाँच हितग्राही को हितलाभ पत्र वितरित किये। 48 करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास मुख्यमंत्री  चौहान ने 48 करोड़ 11 लाख रुपये लागत के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसमें 45 करोड़ 75 लाख लागत के 13 निर्माण कार्य का शिलान्यास तथा 2 करोड़ 36 लाख लागत के निर्माण कार्य का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री ने कुष्ठ आश्रम में कुष्ठ रोगियों की सेवा की  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पीड़ित मानवता की सेवा ही भगवान की सेवा है। पीड़ितों की सेवा के लिये राज्य सरकार कृत संकल्प है। उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग पीड़ित व्यक्तियों की पुनर्वास राशि एक हजार से बढ़ाकर पाँच हजार रुपये प्रति माह की जायेगी। साथ ही उनके बच्चों की शिक्षा और रोजगार में भी सहायता की जायेगी। श्री चौहान भोपाल में महात्मा गाँधी कुष्ठ रोग आश्रम में कुष्ठ रोग पीड़ितों की सेवा के अवसर पर बोल रहे थे।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraj singh-shivani

25 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि भी देंगे  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने प्रतिभाशाली निर्धन छात्रा को बारहवीं में 84 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने पर उपहार दिया है। साथ ही 25 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने छात्रा को प्रोत्साहित करते हुए उसे उज्जवल भविष्य का शुभाषीश दिया। मुख्यमंत्री श्री चौहान को विगत दिवस जानकारी मिली थी कि टीला जमालपुरा, भोपाल निवासी कु. शिवानी प्रजापति ने इस वर्ष कक्षा बारहवीं में 84.2 प्रतिशत अंक हासिल किये हैं। वह मात्र 4 अंक कम पाने के कारण प्रोत्साहन राशि से वंचित रह गयी थी, जिससे वह निराश थी। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को शिवानी को अपने निवास पर बुलाया और उसे उपहार भेंट किया। साथ ही 25 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। उन्होंने शिवानी को पढ़ाई जारी रखने और अच्छे अंक हासिल करने के लिये प्रोत्साहित भी किया। मुख्यमंत्री से मिलकर शिवानी ने बेहद प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वह कड़ी मेहनत कर अपने परिवार और प्रदेश का नाम रोशन करेगी। उसने बताया कि बेटी के रूप में उसका जन्म होने पर पिता ने माँ को छोड़ दिया था। माँ ने मेहनत, मजदूरी कर उसका पालन-पोषण किया है। वह डाइट भोपाल में डी.एड. की पढ़ाई कर रही है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

prytan cebinet

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में प्रदेश की पर्यटन केबिनेट की पहली बैठक भोपाल  में सम्पन्न हुई। केबिनेट में पर्यटन नीति 2016 का अनुमोदन किया गया। यह लागू होने की तिथि से 5 वर्ष के लिए प्रभावशील रहेगी। केबिनेट में प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र की उपलब्धियों और वन्य-प्राणी पर्यटन में भविष्य की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई। पर्यटन केबिनेट में राजस्व मंत्री  उमाशंकर गुप्ता, लोक निर्माण मंत्री  रामपाल सिंह, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री  रूस्तम सिंह, सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री  लाल सिंह आर्य, पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री  सुरेन्द्र पटवा, आयुष, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री  हर्ष सिंह और मुख्‍य सचिव  अंटोनी डिसा सहित विभिन्‍न विभाग के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव एवं सचिव उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पर्यटन में प्रदेश को अग्रणी बनाने, संतुलित, समेकित पर्यटन द्वारा सामाजिक, आर्थिक विकास में सभी विभागों के समन्वित प्रयासों के लिए पर्यटन केबिनेट का गठन किया गया है। इससे अंतर्देशीय और विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के प्रयासों पर फोकस रहेगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन की बुनियादी सुविधाओं को बढ़ाने के लिए राज्य के बजट के साथ ही केन्द्र सरकार की योजनाओं, निजी निवेशकों के साथ पी.पी.टी. मोड में कार्य करने की संभावनाओं को भी तलाशा जायें। उन्होंने कहा कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के स्मारकों में राज्य पर्यटन निगम द्वारा निर्मित की जा रही जन-सुविधाओं की संरचनाओं का स्वरूप स्मारक की स्थापत्य अनुरूप हो। उन्होंने दिसम्बर माह में आयोजित किए जा रहे जल महोत्सव की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मार्केटिंग की जरूरत बताई। साथ ही प्रमुख पर्यटक गंतव्यों के आस-पास पर्यटक आकर्षण के अन्य केन्द्र भी विकसित करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि पचमढ़ी में प्राकृतिक सौंदर्य का समृद्ध खजाना है। आवश्यकता उसे देखने-पहचानने के नजरिये के प्रचार-प्रसार की है। उन्होंने टूरिस्ट सर्किट को जोड़ने के लिए परिवहन विभाग के साथ समन्वय कर लग्जरी बसों के संचालन के प्रयास करने को कहा। श्री चौहान ने कहा कि राज्य से क्षतिपूरक वनरोपण प्रबंधन और नियोजन प्राधिकरण (केम्पा) को अधिक से अधिक परियोजनाएँ बनाकर भेजी जाये। उन्होंने कहा कि बफर क्षेत्र से जो परिवार अन्यत्र बसना चाहते हैं, उनको प्रोत्साहित किया जाये। यह सुनिश्चित किया जाये कि विस्थापन से पूर्व गाँवों में बुनियादी सुविधाएँ पूर्ण हो जाये। उन्होंने पलाशपानी जैसे प्राकृतिक गंतव्य के समान कृत्रिम केन्द्र वन विहार में विकसित करने की संभावनाएँ तलाशने को कहा। कैबिनेट में पर्यटन संबंधी विभिन्न प्रावधानों पर निर्णय लिए गए। यह तय किया गया कि विभिन्न परियोजनाओं के लिये घोषित अलग-अलग प्रतिशत में पूँजी अनुदान के प्रावधान के स्थान पर सभी अनुदानों के लिये 15 प्रतिशत का प्रावधान रखा जाये। इसकी अधिकतम सीमा अलग-अलग रहें। परियोजनाओं में न्यूनतम निवेश की राशि भी निर्धारित रहें। केबिनेट में प्रस्तावित जीएसटी प्रणाली लागू होने के परिप्रेक्ष्य में पूर्व नीति में प्रावधानित लक्ज़री टैक्स एवं मनोरंजन कर में छूट के प्रावधान को समाप्‍त कर दिया गया। अब निवेशकों को पूरे प्रदेश में पर्यटन परियोजनाओं की स्थापना पर अनुदान आदि की पात्रता होगी। पूंजीगत अनुदान प्रदाय करने के लिये परियोजना पात्रता सूची में एडवेंचर टूरिज्म, वॉटर टूरिज्म, एम्यूजमेंट, एंटरटेनमेंट पार्क, वेलनेस सेंटर आदि को शामिल किया गया है। ईको एवं एडवेंचर, पर्यटन के क्षेत्र में निजी निवेशकों को प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया गया। नई नीति में फिल्म, टूरिज्म, वॉटर टूरिज्म (जल पर्यटन) एवं सस्‍टेनेबल पर्यटन को भी बढ़ावा देने के स्पष्ट प्रावधान किये गये। नई नीति में पर्यटन को उद्योग का दर्जा देने की दिशा में एक और बड़ा कदम लिया गया है। अब पर्यटन विभाग की भूमि एवं परिसंपत्तियों के व्ययन से प्राप्त होने वाली राशि तथा लीज रेंट आदि को औद्योगिक केन्द्र विकास निगम के समान पर्यटन विकास निगम में पृथक मद ‘शासकीय भूमियों का निवर्तन एवं अधोसंरचना विकास’ में रखा जायेगा। पर्यटन नीति में राज्य शासन पर्यटन विभाग द्वारा जारी ‘मार्ग सुविधा केन्द्रों’ की स्थापना एवं संचालन की नीति-2016 को भी शामिल किया गया है। एकल खिड़की प्रणाली के अंतर्गत पर्यटन क्षेत्र के निवेशकों को जिला स्तर पर सुविधाएँ देने के लिये एमपी इन्वेस्टमेंट फेसिलिटेशन एक्ट- 2008 के अंतर्गत जिला स्तरीय नोडल एजेंसी जिला व्यापार उद्योग केन्द्र को नामांकित किया गया है। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्रों को इस कार्य के लिये जरूरी संसाधन उपलब्ध करवाये जायेंगे। अब प्रदेश में पर्यटन परियोजनाओं की स्थापना के लिये प्रदेश में विकसित किये गये अथवा किये  जाने वाले औद्योगिक क्षेत्रों/पार्कों आदि में औद्योगिक दरों पर भूमि आवंटन हो सकेगा। पर्यटन को औद्योगिक इकाइयों के समान औद्योगिक दरों पर विद्युत प्रदाय, भूमि डायवर्जन, भूमि मूल्य निर्धारण, प्राकृतिक स्त्रोतों से जल आवंटन एवं संपत्ति कर निर्धारण की सुविधा भी मिलेगी। निजी निवेशकों को पर्यटन परियोजनाओं की स्थापना के लिये भूमि की नीलामी के लिये नवीन नीति-2016 बनाकर उसे पर्यटन नीति का भाग बनाया गया है। नीति की व्याख्या अंतर्विभागीय समन्वय तथा कठिनाइयों के निराकरण के लिये मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समन्वय समिति का प्रावधान किया गया है। केबिनेट में पर्यटन सचिव  हरिरंजन राव ने पर्यटन विकास के लिए किये जा रहे प्रयासों का प्रस्तुतिकरण दिया। उन्होंने बताया कि भोपाल में मिंटो हॉल का जीर्णोद्धार प्रारंभ हो गया है। पर्यटन नीति के अंतर्गत हनुवंतिया, माण्डू, ताजमहल पैलेस भोपाल, गोविंदगढ़ फोर्ट रीवा, माधोगढ़ फोर्ट सतना का निवर्तन किया जा रहा है। ब्रिक्स टूरिज्म समिट, जल महोत्सव और पर्यटन क्विज के सफल आयोजन किये गये हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा 13 स्मारकों में जनसुविधाओं के विकास एवं रखरखाव का कार्य निगम को दिया गया है। केन्द्र सरकार की स्वदेश दर्शन योजना अंतर्गत प्रदेश में वाईल्ड लाईफ सर्किट के लिये 92 करोड़ रूपये, बुद्धिस्ट सर्किट के लिये 75 करोड़ रूपये और हेरिटेज सर्किट के लिये 99.75 करोड़ रूपये की परियोजनाएँ स्वीकृत हुई हैं। इसी तरह प्रसाद योजना में भी उज्जैन का केन्द्र सरकार ने चयन किया है।   राज्य को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन राज्य, सर्वश्रेष्ठ पर्यटक मित्र स्मारक, सर्वश्रेष्ठ नवाचारी परियोजना, सर्वश्रेष्ठ गाइड के पुरस्कार मिले हैं। प्रदेश में सत्कार प्रशिक्षण, फूड क्राफ्ट, पर्यटन प्रबंधन आदि क्षेत्रों में मध्यप्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटेलिटी एंड ट्रेनिंग, फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट, स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटेलिटी एंड केटरिंग टेक्नालॉजी आदि का‍विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। भारत शासन, राज्य शासन एवं वित्तीय संस्थाओं से पर्यटन परियोजनाओं के लिये ऋण एवं अनुदान प्राप्त करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। निजी निवेश को आकर्षित करने, इन्वेस्टर्स फेसिलिटेशन, निवेशकों की नीति अनुसार अनुदान एवं सुविधाएँ उपलब्ध करवाने और पर्यटन परियोजनाओं के आकल्पन, क्रियान्वयन एवं मॉनीटरिंग के लिए पर्यटन विकास निगम में एक पृथक प्रभाग “पर्यटन संवर्धन एवं योजना प्रभाग” गठित होगा। चीफ वाइल्ड लाईफ वार्डन  जितेन्द्र अग्रवाल ने बैठक में वन्य-प्राणी पर्यटन की स्थिति और भविष्य का प्रस्तुतिकरण दिया। उन्होंने बताया कि वन्य-प्राणी संरक्षित क्षेत्रों में समस्त पर्यटकों के लिए दरों की एकल व्यवस्था की गई है। बेहतर विश्राम सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। वन्य-प्राणी पर्यटन स्थलों में अनुज्ञा पत्र ऑनलाइन दिए जा रहे हैं। वाहन सफारी के साथ ही साईकिलिंग, केनोइंग, ट्रेकिंग की गतिविधियाँ भी बढ़ाई जा रही हैं। बफर क्षेत्रों के समस्त विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क प्रवेश की व्यवस्था की गई है। ईको टूरिज्म बोर्ड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  पुष्कर सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश वन मनोरंजन एवं वन्य-प्राणी अनुभव नियम 2015 नियम के अंतर्गत मनोरंजन के 20 और वन्य-प्राणी अनुभव के 6 क्षेत्र अधिसूचित किये गये हैं। इसके साथ ही 5 मनोरंजन और 2 वन्य-प्राणी अनुभव क्षेत्र अधिसूचना की प्रक्रिया में है। उन्होंने बताया कि बोर्ड द्वारा विभिन्न कार्यों गाइड, नाविक, केपिंग और कूकिंग में क्षमता विकास के विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम में 594 व्यक्तियों को प्रशिक्षण दिया गया है। इस वर्ष 270 व्यक्तियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि ईको पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तीन वर्ष की 202 करोड़ रूपये की कार्ययोजना बनाई गई है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

sahkarita manthan

मध्यप्रदेश में सहकारिता पर मंथन मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में सबसे पहले सहकारिता विभाग में सहकारी लोकपाल की व्यवस्था की जायेगी। आंतरिक सर्तकता के लिये इस तरह की व्यवस्था सभी विभागों में की जायेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज यहाँ समन्वय भवन में सहकारिता मंथन के शुभारंभ सत्र को संबोधित कर रहे थे। बदलते परिवेश में सहकारी संस्थाओं की भूमिका पर विचार-विमर्श के लिये दो दिवसीय मंथन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में सहकारिता राज्य मंत्री श्री विश्वास सारंग और सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान विशेष रूप से उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि प्रदेश में सहकारिता के माध्यम से रोजगार देने का नया आंदोलन चलायें। सहकारिता के क्षेत्र में रोजगार की अनंत संभावनायें हैं। सहकारिता लोगों के जीवन में परिवर्तन लाने का आंदोलन है। सभी प्राथमिक सहकारी साख संस्थाओं का कम्प्युटरीकृत करें। उचित मूल्य की सहकारी दुकानों को बहुउद्देशीय बनायें। सामाजिक सुरक्षा पेंशन और मनरेगा की मजदूरी का भुगतान सहकारी बैंकों के माध्यम से किया जाये। गरीबी और बेरोजगारी को दूर करने में सहकारी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश आज विकास दर और कृषि विकास दर में अव्वल है। विकास का प्रकाश गरीब तक पहुँचे तब ही विकास की सार्थकता है। संसाधनों पर सभी का समान अधिकार है। राज्य सरकार के गरीबों के कल्याण के लिये एक रूपये किलो गेहूँ, एक रूपये किलो चावल और एक रूपये किलो नमक देने की योजना का क्रियान्वयन, गेहूँ के उपार्जन, किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर कृषि ऋण उपलब्ध करवाने में सहकारिता का महत्वपूर्ण योगदान है। समय पर कृषि ऋण की वसूली किसानों के हित में है। सहकारी संस्थाओं के माध्यम से दुग्ध उत्पादन, वनोपज तथा संतरे जैसे फलों के विपणन के लिये बेहतर काम हुआ है। अब सहकारी क्षेत्र को विस्तार कर आयुर्वेदिक औषधियों के निर्माण और स्व-सहायता समूहों से जोड़कर रोजगार के अवसर बढ़ाना चाहिये। सहकारिता विभाग ने ई-फाइल ट्रेकिंग सिस्टम लागू कर बेहतर काम किया है। इसे अन्य विभागों में भी लागू किया जायेगा। सहकारिता राज्य मंत्री श्री विश्वास सारंग ने कहा कि सहकारिता विभाग ने छह माह का कलेण्डर बनाया है जिसके अनुसार कार्य किया जा रहा है। सहकारिता विभाग में संवाद के लिये मंथन का आयोजन किया जा रहा है। मध्यप्रदेश आज देश में सबसे अधिक तेज गति से विकास कर रहा है। इसके पीछे हर वर्ग से संवाद कर उनके कल्याण के लिये बनाई गई योजनाओं की भूमिका है। सहकारिता विभाग में नवाचार विंग बनाई गयी है जो अगले दो साल का रोडमैप बनायेगी। मंथन में दो दिन तक 9 समूह में अलग-अलग विषयों पर समूह चर्चा होगी। जिसके आधार पर दृष्टि-पत्र तैयार किया जायेगा। प्रदेश का हर किसान प्राथमिक सहकारी संस्था का सदस्य बने यह सुनिश्चित किया जायेगा। मध्यप्रदेश देश में विकास का मॉडल सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के विकास में सहकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका है। मध्यप्रदेश आज देश में विकास के मॉडल के रूप में माना जाता है। गरीबों के कल्याण के कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में सहकारिता विभाग की अहम भूमिका है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन का वितरण सहकारिता के माध्यम से किया जाना चाहिये। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  चौहान ने सहकारिता विभाग की ई-फाइल ट्रेकिंग सिस्टम का शुभारंभ किया तथा अपेक्स बैंक के ब्रॉडिंग मैन्यूअल का विमोचन किया। उन्होंने सहकारिता विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं और अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। वसूली तथा लिंकिंग के लिये श्रेष्ठ कार्य करने पर होशंगाबाद, रायसेन और बालाघाट की जिला सहकारी बैंकों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को पुरस्कृत किया गया। इसी तरह संभागीय शाखाओं में मुख्य शाखा भोपाल, अवधपुरी, एम.पी.नगर और पिपलानी शाखा के प्रबंधकों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में राज्य विपणन संघ के अध्यक्ष रमाकांत भार्गव, राज्य उपभोक्ता संघ के अध्यक्ष श्री रतन यादव और राज्य वनोपज संघ के अध्यक्ष  महेश कोरी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में स्वागत भाषण आयुक्त सहकारिता  मनीष श्रीवास्तव ने दिया तथा आभार प्रदर्शन प्रमुख सचिव सहकारिता  अजीत केशरी ने किया। कार्यक्रम का आयोजन सहकारिता विभाग तथा अपेक्स बैंक द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

औबेदुल्ला हेरिटेज हॉकी टूर्नामेंट

मुख्यमंत्री चौहान ने किया  औबेदुल्ला हेरिटेज हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भारतीय हॉकी के गौरव को पुनस्थापित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। मध्यप्रदेश महिला और पुरुष हॉकी के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने में आगे रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रयास किया जाये कि दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमें इस टूर्नामेंट में शामिल हो। श्री चौहान ने आज यहाँ ऐशबाग स्टेडियम में औबेदुल्ला हेरिटेज हाकी टूर्नामेंट का शुभारंभ कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने टूर्नामेंट के शुभारंभ की विधिवत घोषणा भी की। टूर्नामेंट का पहला मैच इंडियन ऑइल कार्पोरेशन और ओ एन जी सी के बीच खेला गया। मुख्यमंत्री  चौहान ने कार्यक्रम में भोपाल नगर पालिक निगम द्वारा बनाये गये मोबाइल स्वच्छता एप का भी लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि एक समय ऐसा था जब ओलंपिक के हाकी स्वर्ण पदक पर भारत का एकाधिकार था। हॉकी खेलने के नियमों में परिवर्तन से भारतीय हॉकी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पिछड़ गई। उन्होंने कहा कि हमारे खिलाड़ियों में प्रतिभा है। जरूरत संसाधनों और सुविधाओं की है। मध्यप्रदेश में इस दिशा में अनुपम प्रयास किये जा रहे हैं। हॉकी खेलने के लिये पन्द्रह एस्ट्रो टर्फ के खेल मैदान उपलब्ध है। प्रदेश में सात नये एस्ट्रो टर्फ के मैदान बन रहे हैं। छोटी उम्र में ही हॉकी की प्रतिभाओं को पहचान कर तराशने के कार्य किये जा रहे हैं। इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा हॉकी को निरंतर प्रोत्साहित करने की है। इसी क्रम में औबेदुल्ला हेरिटेज हाकी टूर्नामेंट में डेढ़ दर्जन से ज्यादा ओलंपिक खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। खेल एवं युवा कल्याण संचालक  उपेन्द्र जैन ने बताया कि भारत के सबसे ज्यादा इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट में देश की शीर्ष 12 टीम हिस्सा ले रही हैं। विजेता टीम को 51 लाख रुपये, उपविजेता टीम को 21 लाख, तृतीय स्थान पाने वाली टीम को 11 लाख और चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को 5 लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

सांसद सिंधिया कुपोषण पर चिंतित

मेनका गाँधी और शिवाराज सिंह चौहान को लिखा पत्र  कांग्रेस सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री  ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह  चौहान एवं केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री  मेनका गांधी को पत्र लिखकर मध्यप्रदेश में कुपोषण के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है |  सिंधिया ने श्योपुर  जिले के कराहल एवं विजयपुर ब्लाॅक में कुपोषण के कारण हुई बच्चों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मध्य प्रदेश  के मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री  मेनका गांधी को पत्र लिखकर स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराके इसके लिए जिम्मेदार दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री को लिखे पत्र में श्री सिंधिया ने उल्लेख किया है कि  श्योपुर  जिले के आदिवासी बाहुल्य ब्लाॅक कराहल एवं विजयपुर  पिछले दो महीने में कुपोषण के कारण 19 बच्चों की मृत्यु हो चुकी है, एवं 100 से ज्यादा बच्चे बीमार हैं और  लगभग 35-40 बच्चे अस्पतालों में भर्ती हैं।  इसी प्रकार की भयावह स्थिति मुरैना जिले के पहाड़गढ़ व कैलारस ब्लाॅको के आदिवासी क्षेत्रों में भी है। नई दुनिया टीम द्वारा श्योपुर जिले के 16 गावों  में जो सर्वे किया गया है उसके अनुसार तो श्योपुर  जिले में एक माह में 62 बच्चों की मौत कुपोषण के कारण हो चुकी है। मध्यप्रदेश सरकार का शासकीय अमला  इस गंभीर स्थिति को स्वीकार कर, उसका निदान करने के स्थान पर कुपोषण की इस सच्चाई को  दबाने में लगा हुआ है। विगत 3 सितंबर को विजयपुर ब्लाॅक के गोलीपुरा गांव में छह बच्चों की मौत का कारण, कुपोषण बताने पर ब्लाॅक मेडिकल आॅफिसर डाॅ प्रदीप कुमार का वहां से तत्काल तबादला कर दिया जाता है, और सीएमएचओ डॅा. आर.पी. सरल उनकी रिपोर्ट को बदल कर मौत का कारण कुछ और बताते हैं। हालांकि, बाद में स्वास्थमंत्री श्री रुस्तम सिंह जी ने इन मौतों का कारण कुपोषण होना होना स्वीकार किया है।प्रदेश  के महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रमुख सचिव  जे. एन. कंसोटिया ने भी इन क्षेत्रों का दौरा करके कुपोषण से हुई इन मौतों को स्वीकार करने के बजाय इन पर पर्दा डालने की कोशिश  की है । श्री सिंधिया ने कहा  कि  जब राज्य सरकार प्रतिमाह करोड़ो रुपया कुपोषण  उन्मूलन पर खर्च कर रही है, तो फिर उसके बाद भी उपरोक्त परिस्थितियाॅं क्यों निर्मित हो रही है,| उन्होंने सरकार से इस सब की  जांच किसी स्वतंत्र निष्पक्ष एजेंसी से कराकर दोषियों के विरुद् सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है| सिंधिया ने सरकार से यह भी कहा कि  जो बच्चे हमारे इस देश - प्रदेश  का भविष्य हैं, उनके स्वास्थय  के साथ इस प्रकार का खिलवाड़ ना हो सके इस हेतु स्वास्थ्य व महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देष भी दिए जाएँ |  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

mera mp

मध्यप्रदेश भवन के  लिए 71. 47 करोड़ मंजूर  एमपी के मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में आज निर्णय लिया गया कि मध्यप्रदेश के विकास एवं प्रगति में नागरिकों तथा सरकार के बीच डिजिटल साझेदारी के निर्माण के लिए 'मेरा मध्यप्रदेश' पोर्टल बनेगा। सूचना प्रौद्योगिकी के सहयोग से पोर्टल नागरिकों और सरकार के बीच सुझाव और संवाद स्थापित करेगा। मंत्रि-परिषद ने नई दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन को विघटित कर नए भवन का निर्माण करवाने के लिए 71 करोड 47 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। नए भवन का निर्माण मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के माध्यम से होगा। मंत्रि-परिषद ने प्रदेश में वर्ष 1984 के सिक्‍ख विरोधी दंगों में 7 जिलों से प्राप्त दावों के संबंध में उपलब्ध करवाए गए अभिलेखों के आधार पर 7 करोड़ 91 लाख 90 हजार 387 की राशि का भुगतान कर योजना बंद करने का निर्णय लिया। प्रभावित व्यक्तियों के संपत्ति नुकसान के मुआवजे किसी कारण से रह गए थे । यह 7 जिले जबलपुर, इंदौर, दमोह, देवास, बैतूल, शिवपुरी और डिण्डौरी हैं। मंत्रि-परिषद ने प्रदेश के अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 6 आदर्श आवासीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के लिए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 30 नए पद, 40 संयुक्त छात्रावास बालक/बालिका के लिए 320 नए पद, 67 अंग्रेजी माध्यम की आश्रम बालक/बालिका शालाओं के लिए 670 नए पद, 2 हाईस्कूल के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में उन्नयन के साथ 26 नए पद के सृजन और 40 भवन निर्माण के लिए मंजूरी दी। मंत्रि-परिषद ने अजजा वर्ग के छात्रों को पोस्ट मेट्रिक स्तर की शिक्षा निरंतर रखने के लिए वर्ष 2016-17 में 20 नए बालक/कन्या पोस्ट मेट्रिक छात्रावास की स्थापना के बाद 100 पद के सृजन की मंजूरी दी। मंत्रि-परिषद ने मध्यप्रदेश राज्य सहकारी तिलहन उत्पादन संघ के सेवायुक्तों के राज्य शासन के विभिन्न विभागों में संविलियन की योजना में 10 नवंबर 2016 तक समय-सीमा में वृद्धि की है। प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ 112 और तिलहन संघ में पदस्थ 366 कुल 478 सेवायुक्तों का संविलियन किया जाना है। मंत्रि-परिषद ने मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की स्थापना पर सृजित प्रथम श्रेणी के 11 और द्वितीय श्रेणी के 17 कुल 28 अस्थाई पद का प्रवर्तन आगामी पांच वर्ष के लिए दिनांक 1 मार्च 2017 से 28 फरवरी 2022 तक की अवधि के लिए करने का निर्णय लिया। मंत्रि-परिषद ने श्री अनिल कुमार सिंह पुत्र शहीद नायब सूबेदार पुष्पराज सिंह ग्राम लभौरी तहसील सिरमोर जिला रीवा को शासकीय सेवा में जिला स्तर पर रिक्त तृतीय श्रेणी के पद पर शैक्षणिक योग्यता के अनुसार विशेष नियुक्ति देने का निर्णय लिया। मंत्रि-परिषद ने वाणिज्य, उद्योग और रोजगार विभाग के आधिपत्य की 174.06 हेक्टेयर भूमि का उपयोग करने मेसर्स डायमण्ड सीमेंट प्रो. हाईडलबर्ग सीमेंट लिमि. नरसिंहगढ़ जिला दमोह को आवंटन के लिए अनुमोदन दिया।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

ibc 24

IBC 24 के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान ने की घोषणा भोपाल में मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य सरकार मध्यप्रदेश की 12वीं परीक्षा के टॉपर्स विद्यार्थियों का संघ लोक सेवा आयोग की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में सहयोग करेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने   ibc 24  समाचार चैनल के छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम में इस संबंध में योजना बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ज्ञान के बल पर पूरी दुनिया में छा जाने के लिये बेटियों का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि बेटियों के प्रयासों में राज्य सरकार हर संभव मदद करेगी। शिक्षा के मार्ग में धन को बाधा बनने नहीं दिया जायेगा। बेटियों की जिन्दगी संवारने के संकल्प के साथ राज्य सरकार कार्य कर रही है। प्रदेश में 23 लाख लाड़ली लक्ष्मी हैं जब वे 21 वर्ष की होंगी, तब उनको 27 हजार 6 सौ करोड़ रुपये मिलेगें। उन्होंने कहा कि राज्य में आमजन की आशाओं अपेक्षाओं के अनुरूप योजनाओं का निर्माण किया जाता है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रतिभा को प्रोत्साहन देने की दुनिया में अद् भुत और अनोखी एक नई योजना बनाई गई है। इसमें अखिल भारतीय प्रतियोगिता से राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की फीस राज्य सरकार द्वारा दी जाएगी। उन्होंने बेटा-बेटी में भेदभाव की सोच में परिवर्तन की जरूरत बताते हुये कहा कि भेदभाव भारतीय संस्कृति की सोच नहीं है। उन्होंने चैनल की सामाजिक सरोकारों के प्रति सजगता की सराहना की। कहा कि चैनल द्वारा छात्रवृत्ति का प्रयास बेटियों में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ाएगा। इस मौके पर आई.बी.सी.-24 चैनल के चेयरमेन  सुरेश गोयल ने बताया कि स्वर्णशारदा स्कॉलरशिप-2016 में प्रदेश के 51 जिलों की 57 टॉपर छात्राओं को 50-50 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जा रही है। राज्य टॉपर छात्रा और उसके विद्यालय को एक-एक लाख रुपये की सम्मान निधि भी दी जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री की प्रेरणा पर आगामी वर्ष से बेटों को भी छात्रवृत्ति दिये जाने की घोषणा की। चैनल के ग्रुप एडीटर श्री रविकांत मित्तल ने आभार माना। कार्यक्रम में जल संसाधन एवं जनसंपर्क मंत्री  नरोत्तम मिश्रा, गृह एवं परिवहन मंत्री  भूपेन्द्र सिंह, स्कूल शिक्षा मंत्री  कुंवर विजय शाह, महापौर  आलोक शर्मा, सांसद  आलोक संजर भी मौजूद थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

ews aavas

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कटनी जिले के बरही में करीब 13 करोड़ की स्वीकृत राशि के कार्यो का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने बरही में 2 करोड़ 44 लाख 59 हजार की राशि से बने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन, 41 लाख 80 हजार की राशि से बने डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर मंगल भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 9 करोड़ 96 लाख 75 हजार की राशि से बनने वाले आई.टी.आई. भवन एवं बालक तथा बालिका छात्रावास और प्राचार्य आवास के निर्माण का भूमि-पूजन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र को विकास की दौड़ में पीछे नहीं रहने नहीं दिया जायेगा। समाज के हर वर्ग का कल्याण करेंगे। जनता के बीच में जाएंगे, उनकी समस्याएं समझेंगे और उन्हें हल करेंगें। हर गरीब को आवास के लिए जमीन का मालिक बनाएंगे। प्रदेश में दो साल में निर्धनों के लिए ग्रामीण क्षेत्र में 8 लाख तथा शहरी क्षेत्र में 5 लाख मकान बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बरही महानदी के बीच क्षतिग्रस्त पुल को बनवाने के लिए राशि उपलब्ध करवाई जायेगी। कार्यक्रम में आदिम जाति कल्याण, अनुसूचित जाति कल्याण एवं कटनी जिले के प्रभारी मंत्री ज्ञान सिंह, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (स्वतंत्र प्रभार), उच्च शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण राज्य मंत्री  संजय पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष  ममता पटेल, समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्ष पद्मा शुक्ला तथा अन्य जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraj kaysth

कायस्थ समाज के अभिनंदन समारोह में शिवराज  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कायस्थ समाज उदार मानसिकता वाला समाज है, जिसने सदैव पूरे समाज की सेवा की है। समाज की प्रतिभाओं ने सबकी भलाई और कल्याण के कार्य को दिशा और नेतृत्व दिया है। श्री चौहान आज हिन्दी भवन के सभागार में कायस्थ समाज के द्वारा आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री  रामपाल सिंह भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि प्रदेश की जनता के कल्याण और विकास पथ पर बाधाएँ नहीं रहने देगें। प्रदेश की प्रतिभा और मेधा को आगे बढ़ने के सभी अवसर उपलब्ध होंगे। प्रतिभावान बच्चों को लेपटॉप दिये जा रहे हैं। कॉलेज में पढ़ने वालों को स्मार्ट फोन देकर दुनिया भर का ज्ञान उनकी अँगुलियों में पहुँचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर बच्चे को सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मिले, इसमें धन की बाध्यता को भी खत्म किया जा रहा है। अभिनव योजना तैयार की गई है। इसमें प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थाओं में पारदर्शी प्रणाली से प्रवेश पाने वाले प्रतिभावान बच्चों की फीस राज्य सरकार भरेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर परिवार के पास मकान हो। सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि रोजगार के नये अवसरों को बढ़ाने, महिला स्व-सहायता समूहों और खेती को नई दिशा देने में सहकारिता आंदोलन की महत्वपूर्ण भूमिका है। श्री चौहान ने कायस्थ समाज की विभूतियों का उल्लेख करते हुए अपने विचारों, व्यक्तित्व और कृतित्व के निर्माण में उनके योगदान का स्मरण किया। सहकारिता राज्य मंत्री  विश्वास सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री  चौहान ने मानव कल्याण कार्यों से राजनीति को नई दिशा दी है। राज्य सरकार ने सभी के कल्याण के कार्य समर्पित भाव से किये हैं। महापौर  आलोक शर्मा, सांसद  आलोक संजर उपाध्यक्ष राष्ट्रीय एकता परिषद  महेश श्रीवास्तव, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  कैलाश सारंग ने प्रदेश मंत्रिमंडल में कायस्थ समाज को प्रतिनिधित्व दिये जाने के लिये मुख्यमंत्री  चौहान के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। अतिथियों का स्वागत प्रदेश अध्यक्ष कायस्थ महासभा श्री सुनील श्रीवास्तव ने और संचालन श्री रमेश श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में ग्वालियर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष  अभय चौधरी, महामंत्री अखिल भारतीय कायस्थ महासभा  अजय श्रीवास्तव नीलू, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय कायस्थ महिला सभा  शीला भटनागर सहित कायस्थ समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के लोग उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

katni news

  कटनी :अंत्योदय मेला में 40 करोड़ के शिलान्यास एवं लोकार्पण मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश के किसान और निर्धन परिवारों की बेहतरी के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश होगी कि किसान और निर्धन तबके के लोग प्रगति के पथ पर तेजी से अग्रसर हो। श्री चौहान कटनी जिले के बड़वारा में अन्त्योदय मेले में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लगभग 40 करोड़ लागत के कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। साथ ही 20 विभाग से संबंधित लगभग साढ़े 5 करोड़ के हित-लाभ भी वितरित किये। प्रदेश के आदिम जाति कल्याण, अनुसूचित जाति कल्याण एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ज्ञान सिंह, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (स्वतंत्र प्रभार), उच्च शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण राज्य मंत्री श्री संजय पाठक भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि बड़वारा में किसानो के खेतों में पानी पहुँचाने के लिए सरकार 600 करोड़ की सिंचाई योजना शुरू करेगी। बरगी नहर से पानी लिफ्ट कर किसानों के खेतों के मुहाने तक पहुँचाया जायेगा। श्री चौहान ने कहा कि एक लाख रूपये ऋण लेने वाले किसानों को अब 90 हजार रूपये ही लौटाने होंगे। शेष 10 हजार की राशि सरकार की ओर से दी जायेगी। मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि सरकार निर्धनों की समस्या के निराकरण के लिए भी संकल्पित है। सरकार ने फैसला किया है कि कई वर्षो से निर्धन व्यक्ति जिस भूमि पर रह रहा है उस निर्धन के नाम पट्टा दिया जायेगा। पट्टे पर मकान निर्माण के लिए भी अभियान चलाया जायेगा। अपना मकान बनवाने के लिए निर्धन को 1 लाख 20 हजार रूपये दिये जायेंगें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अगले दो साल में निर्धनों के लिए शहरी क्षेत्र में 5 लाख तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 8 लाख मकानों का निर्माण करायेंगी। श्री चौहान ने कहा कि इंजीनियरिंग और मेडिकल, प्रबंधन या कानून की उच्च शिक्षा के लिए फीस राज्य सरकार भरेगी। क्षमतावान चिन्हित युवाओं को उद्योग स्थापना के लिए 10 लाख से एक करोड़ तक का ऋण मुहैया करवाया जायेगा। ऋण को वापस लौटाने की गारंटी सरकार देगी। उन्होंने कहा कि बड़वारा विकासखण्ड के ग्रामों में हेण्डपंप से पानी नहीं भरना पड़ेगा और नल से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित होगी। श्री चौहान ने छात्राओं की मांग पर कॉलेज में विज्ञान और वाणिज्य की कक्षाएँ भी आरंभ करने की घोषणा की।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

news24

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पिछले दस साल में राज्य सरकार द्वारा किये गये प्रयासों से अब मध्यप्रदेश विकसित राज्यों की पंक्ति में आ गया है। अब प्रदेश की जनता को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के काम प्राथमिकता से किये जा रहे हैं। विकास तभी ही सार्थक है जब इसका लाभ गरीबों तक पहुँचे। मुख्यमंत्री श्री चौहान भोपाल में  न्यूज24 चैनल के मंथन  कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश की विकास दर पिछले सात साल से लगातार दहाई अंक में है। प्रदेश की कृषि विकास दर चार साल से 20 प्रतिशत से अधिक है। प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय 13 हजार से बढ़कर 59 हजार रूपये प्रति व्यक्ति हो गयी है। पिछले दस वर्षों में एक लाख किलोमीटर सड़कें बनाई गई हैं। बिजली की उपलब्धता 4 हजार मेगावॉट से बढ़कर 18 हजार मेगावॉट हो गई है। इससे मध्यप्रदेश अब पावर सरप्लस राज्य बन गया है। सिंचाई क्षमता 7.5 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 40 लाख हेक्टेयर हो गयी है। नदी जोड़ो कार्यक्रम में किसानों के खेतों तक पानी पहुँचाया गया है। कृषि उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर कृषि ऋण उपलब्ध करवाया गया है। अब कृषि ऋण किसानों से 90 प्रतिशत ही वापस लिया जायेगा। उद्यानिकी का क्षेत्र बढ़कर 15 लाख हेक्टेयर हो गया है। किसानों की आय पाँच वर्ष में दोगुना करने का रोडमेप बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के गरीब और कमजोर वर्गों के कल्याण के लिये कई योजनाएँ क्रियान्वित की गई हैं। गरीबों को एक रुपये किलो गेहूँ और चावल उपलब्ध करवाने की योजना, गरीबों को नि:शुल्क दवाई और गरीबों के लिये आवास की योजना बनाई गई है। राज्य बीमारी सहायता निधि से गरीबों के उपचार की व्यवस्था की गई है। गरीब और प्रतिभाशाली बच्चों की शिक्षा के लिये योजनाएँ बनाई गई हैं। समाज के गरीब और मेहनतकश वर्गों के लिये सहायता की कई योजनाएँ बनाई गई हैं।प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिये 23 लाख बेटियों को लाड़ली लक्ष्मी बनाया गया है। इनके खातों में 7900 करोड़ जमा करवाये गये हैं, जो उन्हें 21 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर 27 हजार 600 करोड़ मिलेंगे। स्थानीय निकायों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण किया गया है। शिक्षकों की नौकरी में महिलाओं के 50 प्रतिशत तथा वन विभाग को छोड़कर अन्य सेवाओं में महिलाओं के लिये 33 प्रतिशत आरक्षण लागू किया गया है। महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिये कई योजनाएँ बनाई गई हैं। प्रदेश में नगरीय विकास के लिये अगले 4 साल में 75 हजार करोड़ खर्च किये जायेंगे। प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में स्मार्ट सिटी बनाई जायेगी। युवा उद्यमी योजना में 50 हजार युवाओं को उद्योग लगाने के लिये मदद की गई है। इससे 5 लाख लोगों को रोजगार मिला है। सुशासन के लिये लोक सेवा गारंटी अधिनियम लागू किया गया है तथा भ्रष्टाचार के मामलों में त्वरित कार्रवाई के लिये विशेष न्यायालय बनाये गये हैं। प्रदेश में बेहतर कानून-व्यवस्था की स्थिति है। डकैतों की समस्याओं को समाप्त किया गया है। भ्रष्टाचार के मामलों में सख्त कार्रवाई की गई है। व्यवस्था को बदलने के लिये हितग्राहियों के खातों में सीधे राशि भेजने की प्रणाली लागू की गई है। प्रदेश में जनता के हित में बेहतर काम किया जा रहा है। प्रदेश में पिछली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के प्रस्ताव में से 2 लाख 75 हजार करोड़ का निवेश आया है। रोजगार बढ़ाने के लिये वर्तमान में सूचना प्रौद्योगिकी, टेक्सटाईल और फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र को प्राथमिकता दी जा रही है। मध्यप्रदेश में युवाओं के लिये मुख्यमंत्री युवा उद्यमी तथा मुख्यमंत्री युवा कांट्रेक्टर योजना बनाई गई है। युवाओं के शिक्षा ऋण की गारंटी राज्य सरकार द्वारा दी जा रही है। लोगों की जिन्दगी में आनंद बढ़ाने के लिये राज्य सरकार ने आनंद विभाग गठित किया है। जनसंपर्क एवं जल संसाधन मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, न्यूज-24 चेनल की एडिटर इन चीफ अनुराधा प्रसाद सहित छात्रगण तथा विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित हस्ताक्षर उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

jandarshan

जनदर्शन में मुख्यमंत्री  चौहान प्रदेश में आगामी दो वर्ष में गरीबों के 8 लाख मकान बनाये जायेंगे। मध्यप्रदेश की धरती में पैदा होने वाले हर व्यक्ति के पास स्वंय का मकान हो इसकी चिंता प्रदेश सरकार ने की है। वर्तमान में जो लोग जहाँ भी झोपड़ी बनाकर निवास कर रहे हैं, उन्हें उसी जगह का आवासीय पट्टा दिया जा रहा है। यह बात मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने  शहडोल जिले के बुढ़ार जनपद पंचायत के विभिन्न ग्रामों में जनदर्शन के दौरान कही। मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि मेरा जीवन जनता के लिए समर्पित है। प्रदेश के विकास एवं जनता के कल्याण के लिए जो भी आवश्यक होगा प्रदेश सरकार उसकी पूर्ति करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश का विकास अकेले सरकार नहीं कर सकती है, इसके लिए आमजन का भी सहयोग आवश्यक है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जनदर्शन के दौरान घरों में शौचालय बनाने, बेटा-बेटी में अंतर नहीं करने, बेटियों को भी शिक्षा में प्राथमिकता देने, सभी को एक वृक्ष लगाने एवं उनकी सुरक्षा करने की शपथ दिलवाई। मुख्यमंत्री  चौहान ने जन-दर्शन के दौरान रसमोहनी में कन्या हाई स्कूल में भवन, विषयवार शिक्षक की उपलब्धता और प्रयोगशाला के निर्माण, सिंचाई व्यवस्था के लिये नहरों के विस्तार, ग्राम मड़सा-घोघरा सड़क मार्ग, प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला की बाउण्ड्री वॉल के निर्माण तथा कुनुक नदी में पुल निर्माण का प्राक्कलन तैयार कराने, मेहरो नदी में स्टॉप डेम-कम-रपटा के निर्माण, मोहतरा में सामुदायिक भवन के निर्माण, खैरहनी माध्यमिक शाला का हाई स्कूल में उन्नयन तथा अंटरिया पहुँच मार्ग के निर्माण, ग्राम पंचायत तितरा में कुनुक नदी में उदवहन सिंचाई योजना के सर्वेक्षण, स्कूल के पास खेल मैदान के निर्माण, खैरहनी-घोरवे मार्ग के निर्माण तथा कुनुक नदी में पुलिया निर्माण का सर्वेक्षण करवाने की घोषणा की।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

पॉलिसी लीडरशिप अवार्ड

    कृषि मंत्री  गौरीशंकर बिसेन ने ग्रहण किया अवार्ड  चार बार कृषि कर्मण अवार्ड से सम्मानित मध्यप्रदेश को भारतीय कृषि एवं खाद्य परिषद ने प्रदेश के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान को पॉलिसी लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया। यह अवार्ड मुख्यमंत्री श्री चौहान के प्रतिनिधि के तौर पर प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री  गौरीशंकर बिसेन ने ग्रहण किया। भारतीय कृषि एवं खाद्य परिषद द्वारा आयोजित नौवीं ग्लोबल एग्रीकल्चरल लीडरशिप अवार्ड कार्यक्रम में कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए अवार्ड दिये गये। कार्यक्रम में हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश के राज्यपाल  कप्तान सिंह सोलंकी एवं राम नाईक ने अवार्ड दिये। इस अवसर पर राज्यसभा के उपसभापति  पी.जे. कुरियन एवं भारतीय कृषि और खाद्य परिषद के अध्यक्ष श्री खान और महानिदेशक श्री सिन्हा मौजूद थे। मध्यप्रदेश ने पिछले 10 वर्ष में कृषि के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। वर्ष 2014-15 में कृषि और उससे जुड़े क्षेत्र में विकास दर 24.94 प्रतिशत दर्ज की गयी है। यह दर पूरे विश्व में सर्वाधिक आँकी गयी। कुल कृषि उत्पादन 110 प्रतिशत तथा कुल खाद्यान्न उत्पादन में 124 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है। वर्ष 2004-05 में प्रदेश में कुल खाद्यान्न उत्पादन एक करोड़ 43 लाख मी‍ट्रिक टन था, जो वर्ष 2014-15 से बढ़कर 3 करोड़ 21 लाख मीट्रिक टन हो गया है। प्रदेश द्वारा कृषि क्षेत्र में 12 प्रतिशत सालाना दर से एक दशक तक वृद्धि प्राप्त करना देश में अप्रत्याशित घटना है। प्रदेश वर्ष 2004-05 में दलहन फसलों का उत्पादन मात्र 33 लाख 51 हजार मीट्रिक टन था, जो वर्ष 2014-15 में बढ़कर 47 लाख 63 हजार मीट्रिक टन हो गया। एक दशक में यह वृद्धि 42.14 प्रतिशत आँकी गयी। प्रदेश आज देश में कुल दलहन उत्पादन का 28 प्रतिशत उत्पादित करता है। प्रति व्यक्ति अनाज की उपलब्धता 61 ग्राम प्रति व्यक्ति प्रति दिवस हो गयी है। यही नहीं कृषि क्षेत्र में भी 34 लाख हेक्टेयर क्षेत्र की वृद्धि हुई। कुल कृषि क्षेत्र बढ़कर 2 करोड़ 23 लाख हेक्टेयर हो गया है। प्रदेश में फसलों की बोवाई में अभूतपूर्व कीर्तिमान लगातार स्थापित हो रहे हैं। खरीफ-2004 में सोयाबीन का रकबा 45 लाख 94 हजार हेक्टेयर था, जो वर्ष 2013 में बढ़कर 61 लाख 34 हजार हेक्टेयर हो गया। वहीं धान का रकबा वर्ष 2004 में 16 लाख 96 हजार हेक्टेयर था, जो वर्ष 2013 में 19 लाख 30 हजार हेक्टेयर हो गया। खरीफ की अन्य प्रमुख फसलें भी वर्ष 2004 की तुलना में लगातार विस्तृत क्षेत्रफल में बोयी जा रही हैं। रबी की बोवाई में भी विगत दस वर्ष में तेजी से प्रगति हुई है। वर्ष 2004 में जहाँ गेहूँ की बोवाई का रकबा 42 लाख हेक्टेयर था, वह 2013-14 में 59 लाख 76 हजार हेक्टेयर तक पहुँच गया है। वर्ष 2004 में चना 26 लाख 93 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में बोया जाता था, जो वर्ष 2013-14 में 31 लाख 60 हजार हेक्टेयर में बोया गया। रबी 2013-14 के परिणामों के अनुसार गेहूँ का उत्पादन 155 लाख 23 हजार मीट्रिक टन हुआ, जो वर्ष 2004-05 में हुए उत्पादन 73 लाख 27 हजार मीट्रिक टन से लगभग 81 लाख 96 हजार मीट्रिक टन अधिक है। अर्थात दो गुना से अधिक उत्पादन वृद्धि हुई। खरीफ-2013 में धान का उत्पादन 53 लाख 61 हजार मीट्रिक टन रहा, जो वर्ष 2004-05 के उत्पादन 13 लाख 09 हजार की तुलना में 40. लाख 52 हजार मीट्रिक टन अधिक है। यह वृद्धि लगभग चार गुना है। कृषि उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि करने के सुचिंतित प्रयासों से आज मध्यप्रदेश देश में कई फसलों के उत्पादन में अव्वल हैं। जैसे कृषि विकास दर, जैविक क्षेत्र, कुल दलहन -तिलहन उत्पादन, प्रमाणित बीज उत्पादन, चना-सोयाबीन उत्पादन, निजी कस्टम हायरिंग-सेंटर की स्थापना, लहसुन-अमरूद और औषधि एवं सुगंधित फसलों, धनिया-मटर और प्याज उत्पादन में देश में प्रथम और कुल खाद्यान्न उत्पादन, गेहूँ उत्पादन, सरसों उत्पादन और मसूर उत्पादन में प्रदेश देश में द्वितीय हैं। गेहूँ उत्पादन में हम चौथे स्थान से दूसरे स्थान पर, धान में 14वें स्थान से 7वें स्थान पर और मक्का में 6वें स्थान से 5वें स्थान पर आ गए हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

अंत्योदय मेले अब से गरीब मेले

माखनलाल चतुर्वेदी का घर बनेगा  भव्य स्मारक  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बाबई में प्रख्यात कवि पत्रकार पंडित माखनलाल चतुर्वेदी के घर को भव्य स्मारक बनाया जायेगा। इस पर होने वाला खर्च राज्य सरकार उठायेगी। उन्होंने कहा कि बाबई में आईटीआई खोली जायेगी। मुख्यमंत्री  चौहान  होशंगाबाद जिले के बाबई में अंत्योदय मेले को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने 33 करोड़ 7 लाख रुपये के निर्माण कार्य का लोकार्पण और 12 करोड़ 76 लाख से अधिक के 19 कार्य का भूमि-पूजन किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा, लोक निर्माण मंत्री  रामपाल सिंह, खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री  सूर्यप्रकाश मीणा, पूर्व मंत्री  सरताज सिंह, सांसद  राव उदय प्रताप सिंह और विधायक श्री ठाकुरदास नागवंशी भी मौजूद थे। अंत्योदय मेले अब से गरीब मेले मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अंत्योदय मेले का नाम बदलकर अब इसे गरीब मेले का नाम दिया गया है। राज्य सरकार गरीबों की भलाई के लिये प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जो गरीब एक ही स्थान पर वर्षों से रह रहा है, उन्हें पट्टा देकर जमीन का मालिक बनाया जायेगा। श्री चौहान ने कहा कि वर्ष 2018 तक प्रदेश में 2 लाख मकान बनाकर गरीबों को दिये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि नर्मदा नदी के दोनों किनारों पर एक-एक किलोमीटर पर फलदार पौधे लगाये जायेंगे। इसके लिये किसानों की सहमति ली जायेगी। उन्होंने कहा कि पवित्र नदी नर्मदा में अब सीवेज का पानी नहीं जाने दिया जायेगा। इसके लिये 1500 करोड़ की लागत से सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने किसानों के हित की चर्चा करते हुए कहा कि आने वाले 5 वर्ष में प्रदेश में किसानों की आमदनी दोगुनी की जायेगी। उन्होंने बाबई फार्म पर उद्योग लगाने की बात भी कही। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बाबई में 15 करोड़ की लागत से गरीबों के लिये 300 आवास बनाने, प्राचीन बावड़ियों में जल-संरक्षण के लिये 10 लाख रुपये देने, नगर पंचायत के नवीन कार्यालय भवन, बस-स्टेण्ड निर्माण के लिये एक-एक करोड़ रुपये दिये जाने की घोषणा की। उन्होंने बागरा से नसीराबाद रोड के पुनर्निर्माण के लिये 18 करोड़ की राशि दिये जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि 71 हजार 517 किसान को करीब 218 करोड़ की फसल क्षति की राहत राशि दी जायेगी। श्री चौहान ने कहा कि 18 हजार प्रतिभाशाली बच्चों को लेपटॉप, 23 हजार बच्चियों को लाड़ली लक्ष्मी का लाभ देते हुए 7,600 करोड़ रुपये बैंक में जमा करवाये गये हैं। मुख्यमंत्री ने अंत्योदय मेले में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के 11 हजार 324 हितग्राही को सामग्री एवं राशि वितरित की।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

अंत्योदय मेले अब से गरीब मेले

माखनलाल चतुर्वेदी का घर बनेगा  भव्य स्मारक  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बाबई में प्रख्यात कवि पत्रकार पंडित माखनलाल चतुर्वेदी के घर को भव्य स्मारक बनाया जायेगा। इस पर होने वाला खर्च राज्य सरकार उठायेगी। उन्होंने कहा कि बाबई में आईटीआई खोली जायेगी। मुख्यमंत्री  चौहान  होशंगाबाद जिले के बाबई में अंत्योदय मेले को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने 33 करोड़ 7 लाख रुपये के निर्माण कार्य का लोकार्पण और 12 करोड़ 76 लाख से अधिक के 19 कार्य का भूमि-पूजन किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा, लोक निर्माण मंत्री  रामपाल सिंह, खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री  सूर्यप्रकाश मीणा, पूर्व मंत्री  सरताज सिंह, सांसद  राव उदय प्रताप सिंह और विधायक श्री ठाकुरदास नागवंशी भी मौजूद थे। अंत्योदय मेले अब से गरीब मेले मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अंत्योदय मेले का नाम बदलकर अब इसे गरीब मेले का नाम दिया गया है। राज्य सरकार गरीबों की भलाई के लिये प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जो गरीब एक ही स्थान पर वर्षों से रह रहा है, उन्हें पट्टा देकर जमीन का मालिक बनाया जायेगा। श्री चौहान ने कहा कि वर्ष 2018 तक प्रदेश में 2 लाख मकान बनाकर गरीबों को दिये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि नर्मदा नदी के दोनों किनारों पर एक-एक किलोमीटर पर फलदार पौधे लगाये जायेंगे। इसके लिये किसानों की सहमति ली जायेगी। उन्होंने कहा कि पवित्र नदी नर्मदा में अब सीवेज का पानी नहीं जाने दिया जायेगा। इसके लिये 1500 करोड़ की लागत से सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने किसानों के हित की चर्चा करते हुए कहा कि आने वाले 5 वर्ष में प्रदेश में किसानों की आमदनी दोगुनी की जायेगी। उन्होंने बाबई फार्म पर उद्योग लगाने की बात भी कही। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बाबई में 15 करोड़ की लागत से गरीबों के लिये 300 आवास बनाने, प्राचीन बावड़ियों में जल-संरक्षण के लिये 10 लाख रुपये देने, नगर पंचायत के नवीन कार्यालय भवन, बस-स्टेण्ड निर्माण के लिये एक-एक करोड़ रुपये दिये जाने की घोषणा की। उन्होंने बागरा से नसीराबाद रोड के पुनर्निर्माण के लिये 18 करोड़ की राशि दिये जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि 71 हजार 517 किसान को करीब 218 करोड़ की फसल क्षति की राहत राशि दी जायेगी। श्री चौहान ने कहा कि 18 हजार प्रतिभाशाली बच्चों को लेपटॉप, 23 हजार बच्चियों को लाड़ली लक्ष्मी का लाभ देते हुए 7,600 करोड़ रुपये बैंक में जमा करवाये गये हैं। मुख्यमंत्री ने अंत्योदय मेले में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के 11 हजार 324 हितग्राही को सामग्री एवं राशि वितरित की।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

kuposhan madhyprdesh

92 हजार आँगनवाड़ी में होंगे न्यूट्री-कॉर्नर स्थापित  बच्चों को पोषण आहार की तरफ आकर्षित करने और उनमें रुचि जागृत करने के लिये प्रदेश की 92 हजार आँगनवाड़ी में 2 अक्टूबर से न्यूट्री-कॉर्नर स्थापित करने का अभियान चलाया जायेगा। इन न्यूट्री-कॉर्नर में पारदर्शी डब्बों में पोषण आहार जैसे- चना, मुरमुरा, गुड़ आदि को रखा जायेगा। इससे बच्चे आकर्षित होकर स्वयं इन डिब्बों से निकालकर मनपसंद चीज खा सकेंगे। इस अभिनव प्रयोग के संबंध में सभी जिला कार्यक्रम अधिकारी एकीकृत बाल विकास को निर्देश जारी किये गये हैं।   न्यूट्री-कॉर्नर की स्थापना से पौष्टिक आहार की कमी से कुपोषित 3 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को आँगनवाड़ी केन्द्रों में ही पौष्टिक आहार लेने के लिये प्रेरित किया जा सकेगा। साथ ही आँगनवाड़ी केन्द्रों में बच्चों की उपस्थिति भी बढ़ायी जा सकेगी। बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य में लाभ, पोषक तत्वों की कमी की पूर्ति, बच्चों में पौष्टिक आहार के खाने की आदत डालना तथा समुदाय द्वारा पौष्टिक आहार के प्रति जागरूकता को भी बढ़ावा मिलेगा।   न्यूट्री-कॉर्नर संचालन के दिशा-निर्देश   न्यूट्री-कॉर्नर के संचालन के लिये प्रत्येक आँगनवाड़ी केन्द्र में एक स्थान निर्धारित कर पारदर्शी डिब्बों में पौष्टिक आहार रखा जायेगा, जिसे बच्चे आसानी से निकाल सकेंगे।   पौष्टिक आहार लेने के पहले बच्चों का हाथ धोना अनिवार्य होगा। आहार सामग्री की उपलब्धता जन-प्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं समुदाय के जन-सहयोग से की जायेगी। आँगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा प्रतिदिन न्यूट्री-कॉर्नर डिब्बे में पौष्टिक आहार की उपलब्धता सुनिश्चित की जायेगी। साथ ही आँगनवाड़ी केन्द्रों में उक्त पौष्टिक आहार सामग्री की उपलब्धता में सहयोग देने वालों की लिस्ट भी प्रदर्शित की जायेगी, जिसमें सहयोगकर्ता, दान-दाता का नाम एवं सहयोग राशि और सामग्री का विवरण अंकित होगा। न्यूट्री-कॉर्नर के संचालन में सहयोग के लिये स्वास्थ्य एवं पंचायत कर्मियों का सहयोग भी लिया जायेगा। कॉर्नर के प्रचार-प्रसार के लिये नील से दीवार-लेखन किया जायेगा, जिससे समुदाय को इसकी जानकारी हो सकेगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

स्लॉटर हाउस

मुख्यमंत्री की घोषणा पर आभार व्यक्त  सहकारिता एवं गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विश्वास सारंग ने शहर में स्लाटर हाउस न खोलने की मुख्यमंत्री द्वारा की गयी घोषणा का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया है। श्री सारंग  महापौर आलोक शर्मा, सांसद  आलोक संजर एवं विधायक सुरेन्द्रनाथ सिंह के साथ मुख्यमंत्री  चौहान से मिले थे। उन्होंने स्लाटर हाउस के संबंध में मुख्यमंत्री को नागरिकों की जन-भावनाओं से अवगत करवाया। राजधानी में आबादी के बीच स्डट फार्म पर स्लॉटर हाउस का निर्माण नहीं होगा। जनविरोध के आगे झुकते हुए मंगलवार को सरकार ने अपने कदम पीछे खींच लिए। खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि शहर के बीच स्लॉटर हाउस का निर्माण नहीं होना चाहिए।    मंगलवार को मंत्रियों और अफसरों की संयुक्त बैठक में जब नगरीय विकास विभाग का प्रजेंटेशन चल रहा था, तब स्लॉटर हाउस का मामला भी उठा। सीएम ने बैठक में साफ कह दिया, 'मेरी धारणा है कि शहर में स्लॉटर हाउस नहीं बनना चाहिए। बैठक के बाद मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आबादी वाले इलाके में स्लॉटर हाउस नहीं बनने का बयान जारी किया। सीएम से की फैसला पलटने की अपील - मंत्रालय में मंत्री विश्वास सारंग के कमरे में विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह, महापौर आलोक शर्मा के बीच चर्चा हुई। फिर उन्होंने सीएम से फैसला वापस लेने की अपील की।   31 अगस्त, बुधवार को एनजीटी में सरकार ने जैसे ही अरेरा हिल्स के स्टर्ड फार्म की 7 एकड़ से ज्यादा जमीन पर स्लॉटर हाउस बनाने का हलफलनामा दिया, वैसे ही विरोध शुरू हो गया। ग्रीन मेडोज, चिनार, पद्मनाभ और सुभाष नगर आदि के रहवासियों ने प्रदर्शन शुरू कर दिए थे।सरकार को पहले हिचक थी, फिर जनता के साथ खड़े हुए - शुरू में जनप्रतिनिधियों के  फैसले से सहमत थे, लेकिन विरोध देखकर उन्हें भी सरकार के खिलाफ खड़ा होना पड़ा।   फैसला वापस होने की कई वजह हैं लेकिन इसमें सबसे प्रमुख है -नरेला और मध्य विधानसभा में वोटों का गणित गड़बड़ाना। दूसरे विस क्षेत्रों में भी इसका असर हो सकता था।मास्टर प्लान के तहत शिफ्टिंग शहर के बाहर होनी चाहिए थी।आबादी वाले इलाकों में इससे होने वाला प्रदूषण। 250 करोड़ रुपए की महंगी जगह को बर्बाद करना।एनजीटी में सरकार ने नए स्लॉटर हाउस का हलफनामा दिया है। अब सरकार को या तो पुराना स्लॉटर हाउस बंद करना होगा या नई जगह तलाशनी होगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

motilal vora

    सुप्रीमकोर्ट द्वारा पूर्व मुख्यमंत्रियों को सरकारी बंगलों से बेदखल करने के आदेश पर सारे मुख्यमंत्रियों को मानों सांप सूंघ गया है।  हो भी क्यों ना, आखिर सभी को एक दिन भूतपूर्व होना है.चूँकि यूपी की याचिका पर आदेश है इसलिए मुख्यामंत्री इसके खिलाफ सामने आ गए है।  उनके पिताश्री पूर्वों में शामिल हैं और हो सकता है अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद अखिलेश यादव भी इस जमात में दिखाई दें।  उधर उनके चचेरे भाई के श्वसुर और सास अर्थात लालू यादव और राबड़ी देवी दोनों बिहार के भूतपूर्वों में हैं।  बंगलाखोरी की बुराई किस हदें तक जड़ें जमा चुकी है यह सुप्रीम कोर्ट की इस टिप्पणी से पता चलता है की भगवान भी धरती पर उतर आए तब भी इस देश का कुछ नहीं हो सकता।     मध्यप्रदेश सरकार ने मोतीलाल वोरा को भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री के नाते मिला बँगला खाली करा लिया है।  ऐसा सुप्रीमकोर्ट के आदेश पर नहीं बल्कि वोराजी के छत्तीसगढ़िया होने पर किया गया  है।  दिल्ली में वोराजी के कब्जे वाले बंगलों के बारे में हैरतअंगेज खबरें छपती रहीं हैं।  साल-दो-साल पहले छपी खबर के मुताबिक़ तब वोराजी को १४ सरकारी फ़्लैट आवंटित थे और कुछ को नोटिस देकर खाली कराने के बाद भी आठ-नौ बंगले उनके कब्जे में थे।  अर्जुनसिंह के निधन बाद भी मंत्री की हैसियत उन्हें मिले विशाल बंगले पर सालों तक पत्नी कब्ज़ा किए रहीं। चार छह महीने पहले केंद्र ने उनसे बंगला खाली कराया।  यह तब जब भोपाल में अर्जुनसिंह की विशाल केरवाँ कोठी है।   चरणसिंह को गृहमंत्री के नाते जो बँगला मिला था उस पर उनके बेटे अजीतसिंह का चार-छह महीने पहले तक कब्ज़ा रहा।  हारने पर उन्होंने चरणसिंह का स्मारक बनाने की आड़ में इस पर ताउम्र कब्जे का दांव चला जो खाली गया।  उनका दांव भले खाली चला गया पर स्वर्गीय जगजीवनराम की बेटी और लोकसभा की पूर्व स्पीकर मीराकुमार पिता के नाम पर बने फाउंडेशन के नाम वह बँगला एलाट कराने में कामयाब रहीं जो लम्बे समय से परिवार के कब्जे में है।    मायावती ने मनमोहन सरकार को समर्थन के एवज में लुटियंस जोन में तीन बंगले एलाट करवा कर उन्हें सुपर बंगले में तब्दील कर लिया है।  ये तीन बंगले क्रमशः उनके,बसपा और पार्टी के ट्रस्ट के नाम एलाट कराए गए हैं।  इन बंगलों के अलावा मायावती के नाम पर एक बँगला और है।  मनमोहनसिंह जाते-जाते लालूप्रसाद यादव को बँगला एलाट कर गए जबकि वे ना तो सांसद थे और ना ही किसी राष्ट्रीय पार्टी के मुखिया ही।  उमर अब्दुल्ला से अलग हो चुकीं पत्नी पायल अब्दुल्ला लम्बे समय से सरकारी बंगले पर काबिज रहीं और नोटिस मिलने पर हाईकोर्ट चली गईं।  उन्हें राहत देने के बजाए कोर्ट ने पूछा की आप शराफत से बँगला खाली करेंगी या हम बेदखली का आदेश दें..? उन्होंने शराफत नहीं दिखाई सो जबरदस्ती बेदखल कर दी गईं।     भोपाल में भी नेताओं की बँगलाखोरी के कई किस्से हैं।  यहाँ उन्हें पत्रकार कोटे से बँगला एलाट करने का नायाब तरीका खोज लिया गया है। भाजपा के दिग्गज कैलाश सारंग, कांग्रेस के अनजाने से महासचिव महेंद्रसिंह चौहान और कांग्रेस के दिग्गज ललित श्रीवास्तव सभी बाहैसियत पत्रकार बँगलासुख भोगते रहे हैं। ललित श्रीवास्तव को स्वर्गीय हुए सात-आठ साल होने को आए पर बँगला परिजनों ने खाली नहीं किया।  कांग्रेस नेता महेश जोशी पता नहीं किस संस्था के नाम पर लम्बे समय तक शामला हिल्स के समीप सरकारी बंगले पर काबिज रहे।    मायावती से बगावत कर चुके फूलसिंह बरैया पांच साल तक बंगले पर अवैध कब्जा किए रहे और जब १० लाख जुर्माना वसूल कर इसे खाली कराने की पहल की गई तो शिवराज सिंह  ने उन्हें बंगला एलाट कराने का फैसला केबिनेट से करा लिया। पूर्व मुख्यमंत्री के नाते सुन्दरलाल पटवा, कैलाश जोशी, दिग्विजयसिंह, उमा भारती और बाबूलाल गौर सरकारी बंगलों का सुख भोग रहे हैं।  इस मामले में शिवराजसिंह चौहान से उम्मीद करना बेमानी है क्योंकि वे खुद मुख्यमंत्री के नाते मिले विशाल बंगले के अलावा दस बरस से उस बंगले पर भी कब्ज़ा किए हैं जो बतौर सांसद उन्हें मिला था।  ये तो महज कुछ ही किस्से हैं जिनकी मुझे जानकारी है, यदि पिटारा पूरा खुला तो बँगलाखोरी के हमाम में सारी नेता बिरादरी निर्वस्त्र नजर आएगी। 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

narotam mishra

शिक्षक सम्मान समारोह में जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्रा  हमारे देश में गुरूजनों की आकाश गंगा रही है। डॉ. राधाकृष्णन दैदीप्यमान सितारे थे। उनके गरिमामय व्यक्तितत्व से शिक्षक समुदाय गौरवान्वित है। उनका व्यक्तित्व प्रेरणा देता है। जनसंपर्क, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने यह बात वृंद्धावन धाम, दतिया में सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन के जन्म दिवस पर शिक्षक सम्मान समारोह में कही। उन्होंने कहा कि मैं आज शिक्षकों का सम्मान नहीं कर रहा अपितु स्वयं सम्मानित हो रहा हूँ। शिक्षक राष्ट्र का निर्माता होता है इस नाते शिक्षक समाज का यह दायित्व है कि भावी पीढ़ी को शिक्षा के साथ-साथ संस्कारवान भी बनाएँ। भावी-पीढ़ी गुरू वचन को आत्म-सात कर जीवन धन्य करें।   जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि आज सौभाग्य और सुखद संयोग है कि गणेश चतुर्थी एवं शिक्षक दिवस एक साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने छात्र जीवन का संस्मरण सुनाते हुए कहा कि मेरे गुरूदेव ने मुझसे तीन वचन लिए थे। पहला जहाँ रहो वहाँ लोग तुम्हें प्रेम करें, जहाँ से जाओ लोग तुम्हें याद करें और जहाँ जाने वाले हो वहाँ लोग तुम्हारा इंतजार करें। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने गुरू की आज्ञा का अंत:करण से पालन करूँ। जीवन में शिक्षा की उपादेयता को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा माना जाता है कि जहाँ एक स्कूल खुलता है वहाँ एक जेलखाना बंद होता है। इस अवसर पर जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्रा ने लगभग 550 शिक्षक का पुष्पहार, श्रीफल एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मान किया।   राज्य-स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षकों का सम्मान  भोपाल में 5 सितम्बर को राज्य-स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में 12 शिक्षकों को राज्य-स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान किया गया। स्कूल शिक्षा मंत्री कुँवर विजय शाह ने इन शिक्षकों को सम्मानित किया।   जिन शिक्षकों को सम्मानित किया गया, उनमें  राजेश चौरे प्राथमिक शाला धनगाँव जिला खण्डवा, सी.एल. कोष्ठी प्राथमिक शाला पिपरिया जिला नरसिंहपुर, सुधीर कुमार तिवारी प्राथमिक शाला जवाहर नगर सतना, राजेन्द्र शर्मा पूर्व माध्यमिक विद्यालय हर्राटोला जिला शहडोल, विश्वजीत सिंह माध्यमिक विद्यालय कुण्डोल खरगोन, लोकनाथ दीक्षित माध्यमिक शाला सिजोरा मण्डला, रामचन्द्र सोलंकी माध्यमिक शाला बावड़िया देवास, शाहिद खान माध्यमिक शाला लोहारी खण्डवा, भरत व्यास कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नागदा उज्जैन,  अरुणिमा सिंह एमएलबी स्कूल शहडोल, हुमराज पटले माध्यमिक विद्यालय बालाघाट और  अरविंद जैन एमएलबी कन्या विद्यालय सागर हैं।   पिछले वर्ष के राष्ट्रपति पदक से पुरस्कृत शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। इनमें  गीता सिंह भोपाल और  दिनेश कुमार राव छिंदवाड़ा,  प्रतिभा साहू होशंगाबाद, राजेन्द्र पाल सिंह डंग धार, सतीश कुमार पयासी सागर, जगदीश प्रसाद देशवाली राजगढ़,  सुधा गुप्ता कटनी, पुष्पेन्द्र कुमार पाण्डे अनूपपुर, रघुवीर राय छिंदवाड़ा, अशोक कुमार तिवारी सागर, आलोक सोनवलकर दमोह, प्रमोद कुमार शर्मा दतिया, राजेश कुमार गंधरा उज्जैन और नरेन्द्र कुमार शर्मा देवास शामिल हैं। शिक्षक संगोष्ठी के पुरस्कृत शिक्षक स्वाति रघुवंशी,  संतोष चौहान,  मनोज मिश्रा और  अनिल बरोले को भी सम्मानित किया गया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

mp ki siyast

  मध्यप्रदेश की सियासत का सीन कुछ ऐसा है कि इस सिरे से उस सिरे तक सब शरीक-ए-जुर्म हैैं, कोई जमानत पर है या फरार... क्या सत्ता, क्या सत्ताधारी दल, क्या प्रतिपक्ष और क्या नौकरशाह। सब एक ही तराजू पर तुल रहे हैैं। कभी-कभी अलबत्ता मीडिया थोड़ा खबरों का तड़का लगाता है जो मौजूदा  हालात में कई दफा नाकाफी नजर आता है। ऐसे नाउम्मीदी के माहौल में हुकूमत के भीतर से जो आवाजें आनी शुरू हुई हैैं उसके कई मायने निकाले जा रह हैैं। ऐसा लगता है विपक्ष की भूमिका भी भाजपा के नेता अदा करेंगे। हालांकि यह सीधे तौर पर प्रमुख प्रतिपक्ष कांग्र्रेस का अनादर है। इसे कांग्र्रेस स्वीकार भी नहीं करेगी। मगर हकीकत कुछ ऐसी ही है। लगातार सत्ता में बने रहने वाले नेताओं में उकताहट और ऊब की मानसिकता भी घर कर रही है। आखिर नया-नया क्या.... क्या और कैसे- कैसे करें...? सरकार चलाने वालों की भी तो दिक्कतें हैैं। कहावत है तवे पर से रोटी पलटोगे नहीं तो जल जायेगी, पान उलटोगे नहीं तो गल जायेगा बगैरह...बगैरह। नौकरशाही का घोड़ा तो बेलगाम होने पर आनंद महसूस करता है और उसके सवार उसे काबू में करने के नुस्खे नहीं जान पाये तो फिर आम जनता का कचरा होना तय समझिये। भाजपा, संघ परिवार से लेकर बहुत से मंत्रियों तक से जो कुछ कहा जा रहा है उसका मतलब साफ है कि उच्च स्तर पर कुछ न कुछ निर्णय कर लिया गया है। अब उस फैसले को लागू करने के लिये लगता है माहौल बनाने का दौर शुरू हो गया है। मसलन, बेकाबू भ्रष्टाचार, नौकरशाही की नाफरमानियां, कार्यकर्ताओं में असंतोष,  बार-बार पार्टी के काडर की अनदेखी होना। ये सब ऐसे कारण हैैं जिनसे  सरकार व संगठन दोनों की फजीहत हो रही है। इसलिये लगता है संघ परिवार ने मध्यप्रदेश पर इन दिनों सबसे ज्यादा फोकस किया है। वैसे भी यह सूबा साफ्ट स्टेट में आता है। आप राजनीतिक प्रशासनिक क्षेत्र में बतौर प्रयोग जो मर्जी आये करें मजाल है कोई चूं बोल दे। बशर्ते उसकी जान न जाये बस। अब हालात यह हैैं कि चूंकि संघ ने कमान धीरे-धीरे कसना शुरू किया है तो नतीजे आयेंगे। समन्वय के नाम पर सत्ता संगठन के साथ संघ प्रमुखों की बार-बार बैठकें बताती हैैं मसला गंभीर है। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय  ने अधिकारी 25 प्रतिशत  कमीशन लेते हैैं ऐसा कह सबके मन की बात बयां कर दी है। उन्होंने बता दिया कि अफसर भ्रष्टतम हो रहे हैैं और सरकार उन्हें काबू में करने में विफल  हो रही है। इस तरह की बात मीडिया में आने के बाद दिखाने के लिये भी न तो किसी भाजपा नेता ने इसका खंडन किया और न कैलाश को सफाई देने के लिये कहा गया। मतलब शिव सरकार के मामले में संघ परिवार और संगठन  के ख्याल अच्छे नहीं हैैं। अभी यह मसला ठंडा भी नहीं हुआ था कि इंदौर में मेट्रो ट्रेन के मुद्दे  पर कैलाश ने फिर नौकरशाही की आड़ में सरकार को टारगेट किया। सीएम के सपनों में रहने वाले इंदौर में अफसरों के काम की रफ्तार ऐसी है कि यहां मेट्रो नहीं बैलगाड़ी आयेगी। भाजपा नेताओं के साथ कई मंत्री भी नौकरशाही के अडिय़लपन से परेशान हैैं। गोलाबारी भले ही प्रशासन में भ्रष्टाचार और उनकी गति को लेकर हो रही हो मगर लहुलुहान तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ही हो रहे हैैं। भाजपा के जानकार मानते हैैं कि सरकार को लेकर  उच्च स्तर पर कुछ न कुछ निर्णय हुआ है। समय आने पर सामने आयेगा। फिलहाल सरकार में मंत्रियों, अफसरों की कार्यशैली पर कांग्र्रेस से ज्यादा एतराज भाजपा और संघ की तरफ से आ रहा है। प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे, प्रदेश संगठन मंत्री  सुहास भगत के साथ अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान, कुछ केंद्रीय मंत्री भी  अपनी सरकार के दोषों पर एक राय हो गये हैैं। संघ के सह करकार्यवाह भैया जी जोशी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की उपस्थिति में जो कुछ मंत्रियों, सांसद, विधायकों व पदाधिकारियों ने कहा उससे यह साफ हो गया है कि जो कुछ बयान आ रहे हैैं वे भी उनसे अहसमत नहीं हैैं। मतलब कोई खिचड़ी पक चुकी है। प्रेशर कुकर में अभी दबाव बनाया जा रहा है ताकि जो सियासत हो रही है उससे प्रेशर कुकर फटे उसके पहले कुछ ऐलान किया जा सके। अजगर करे न चाकरी.... इधर कांग्र्रेस भाजपा के भीतर असंतोष को देखते हुये ठंडेपन की रणनीति बदलने के मोड़ पर आ रही है। चुनाव से ढाई साल पहले उसने अपनी कमजोर कडिय़ों की तरफ देखना शुरू किया है जिन विधानसभा सीटों पर उसने 5-6 हजार मतों से मात खाई थी उन्हें वह मजबूत करने की कोशिश की मगर उसके प्रयास जब तक  जमीन न दिखें तब तक बातें हैैं बातों का क्या..? कांग्र्रेस के बारे में अक्सर कहा जाता है कि वह चुनाव के एक साल पहले सक्रिय होती है। उसके पहले तो वह... अजगर करें  न चाकरी और पंछी करें न काम, दास मलूका कह गये सबके दाता राम...। कांग्र्रेस की हालत यह है कि बैठे हैैं किनारे पर कभी तो लहर आयेगी... कांग्र्रेसी कहते हैैं लहर आयेगी नहीं तो क्या चौथी बार भी भाजपा के पास थोड़ी जायेगी। कांग्र्रेस तो भाजपा में आ रही असंतोष की लहर से उत्साहित है। वैसे कहा जाये तो प्रदेश की राजनीति में सब जमानत पर  हैैं या फरार.... बहुत हद तक मीडिया भी इसमें शरीक है....

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraj singh

स्वदेश वापसी पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान   मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान की अमेरिका यात्रा के दौरान मध्यप्रदेश में इन्वेस्टमेंट और सोशल सेक्टर में महत्वपूर्ण प्रस्ताव अमेरिकी कंपनियों से प्राप्त हुए हैं। मुख्यमंत्री ने स्वदेश वापसी पर बताया कि सरकार के पिछले दस वर्षों के अथक प्रयासों से अब ब्रांड मध्यप्रदेश दुनिया के विकसित राज्यों में स्थापित हो चुका है। अब विदेशी कंपनियाँ प्रदेश में पूँजी निवेश के लिये आतुर है। प्रदेश के औद्योगिक वातावरण, इज ऑफ डूईंग बिजनेस, सर्वश्रेष्ठ अधोसंरचना जैसे भूमि, पानी, पॉवर, रेल, रोड एवं एयर कनेक्टिविटी, औद्योगिक शांति तथा बेहतर लॉ एण्ड आर्डर के कारण विदेशी कंपनियाँ प्रदेश में पूँजी निवेश को प्राथमिकता दे रही हैं।   श्री चौहान ने कहा कि उनकी यात्रा अपने उद्देश्यों में उम्मीदों से अधिक सफल रही है। इस यात्रा में रोजगार के अधिक से अधिक अवसर बढ़ाने का विशेष प्रयास किया गया। आई टी कम्पनी से एमओयू किये हैं जिनमें 1000 करोड़ के पूँजी निवेश से 10,000 से अधिक लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। कुल 25 कम्पनियों से वन-टू-वन चर्चा की गई एवं 100 कम्पनियों ने निवेशक सम्मेलन में भाग लिया। सभी ने मध्यप्रदेश को पूँजी निवेश की दृष्टि से सर्वाधिक उपयुक्त प्रदेश बताया।   मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने प्रदेश में निवेश की संभावनाओं, प्रदेश की औद्योगिक नीति, इज ऑफ डूईंग बिजनेस, त्वरित निर्णय लिये जाने की व्यवस्था बताते हुए कम्पनीज को मध्यप्रदेश में पूँजी निवेश के लिये एवं जीआईएस के लिये आमंत्रित किया। लगभग दो सौ से अधिक उद्योग समूहों के प्रतिनिधि जी.आई.एस. 2016 में भाग लेंगे।   यात्रा के दौरान ट्रायफेक-सीआईआई-यूएसआईबीसी के संयुक्त तत्वावधान में एक निवेशक सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में अमेरिका की लगभग 100 कम्पनियों के 150 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस सेमीनार में लंबे समय तक भारत में अमेरिका के राजदूत रह चुके श्री फ्रेंक वाईजनर, जो वर्तमान में अमेरिका और इंडिया के संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिये 'इंडिया फर्स्ट'' संस्था से जुड़े हैं, भी शामिल हुए।   एम.ओ.यू. हुये   यात्रा के दौरान यूएसटी ग्लोबल, नेटलिंक एवं दावत फूड द्वारा पाँच एमओयू हस्ताक्षरित किये गये। इनमें 2 प्रस्ताव आई.टी. सेक्टर में, 5 मेन्यूफ्रेक्चरिंग सेक्टर में, इडंस्ट्रियल पार्क की स्थापना और विदेशी निवेश से इकाइयों की स्थापना के प्रस्ताव प्राप्त हुए। साथ ही प्रदेश की अधोसंरचना में टेंडर के माध्यम से पूँजी निवेश के भी चार प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। स्वास्थ्य एवं सामाजिक क्षेत्र में कार्य के लिए विश्व विख्यात औषधि कंपनी, अमेरिकावासी भारतीय मूल के चिकित्सकों के संगठन, अमेरिकी स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रस्ताव भी मिले हैं।   आई.टी. में निवेश   श्री चौहान ने बताया कि आई.टी. क्षेत्र में प्राप्त प्रस्तावों में यू.एस.टी. ग्लोबल द्वारा 650 करोड़ रूपये के निवेश से 5000 व्यक्तियों को रोजगार देने का प्रस्ताव मिला है। इसमें 1000 महिलाओं के लिये रोजगार शामिल हैं। इसी प्रकार सिरियस एक्सम द्वारा 100 करोड़ रूपये के निवेश से 3000 व्यक्तियों को, टी.डब्ल्यू.आर. कंपनी द्वारा 100 करोड़ रूपये के निवेश से 1000 और एरेक्स इन्फोटेक्ट द्वारा 100 करोड़ रूपये के पूँजी निवेश से 1000 व्यक्तियों को रोजगार देने के परियोजना प्रस्ताव दिये गये हैं।   इसके साथ ही कौल ग्रुप के श्री राजीव कौल को आई.टी. पार्क की स्थापना के लिए 25 एकड़ भूमि पूर्व से ही दी जा चुकी है। कम्पनी ने शीघ्र इस पार्क में निर्माण प्रारंभ करने का आश्वासन दिया है। इसी तरह आर.एम.सी. कम्पनी के प्रतिनिधि श्री जेफटोल इंदौर क्रिस्टल आई.टी पार्क में एक बी.पी.ओ की स्थापना करेंगे। इन्हें आई.टी पार्क में स्थान उपलब्ध कराया जायेगा। बीपीओ में कम से कम 500 लोगों को रोजगार प्राप्त होगा।   निर्माण इकाइयों में निवेश   मेन्यूफ्रेक्चरिंग सेक्टर में आई.टी. स्ट्रेटजी, टीआरडब्ल्यू कंपनी जो विश्व की आटोमोबाइल कम्पोनेंट बनाने के प्रसिद्ध जापानी कंपनी है। कंपनी ने लगभग 1000 करोड़ रूपये के पूँजी निवेश के आटो कम्पोनेंट इकाई की स्थापना की सहमति दी, जिसमें 400 लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। कंपनी दिसम्बर 2016 में प्रदेश का भ्रमण कर भूमि के चयन की कार्रवाई करेगी।   सफल उद्यमी एवं एनआईआर श्री चेतन खडरिया द्वारा वेरी हाई फ्रीक्वेंसी वायरलेस सर्विसेज के लिये वायरलेस ट्रांसपोडर्स के निर्माण का प्रस्ताव दिया गया। इसमें 650 करोड़ रूपये का पूँजी निवेश होगा। कंपनी द्वारा भारत सरकार को हाई फ्रीक्वेंसी स्पेक्ट्रम आवंटन हेतु आवेदन किया जा रहा है। स्पेक्ट्रम आवंटित होने पर उनके द्वारा ट्रांसपोर्डर निर्माण की इकाई प्रदेश में स्थापित की जायेगी।   प्रोग्रेस रेल कंपनी के श्री मार्क बचनर द्वारा रेल कम्पोनेंट के निर्माण के प्रस्ताव पर सहमति बनी। कंपनी लोकोमोटो पार्टस सिग्नल तथा दूरसंचार उपकरण बनाती है। नोएडा में इनके द्वारा कंपनी स्थापित की जा चुकी है। कंपनी प्रदेश में रेल कम्पोनेंट निर्माण की इकाई स्थापित करेगी जिसकी लागत और रोजगार की जानकारी पृथक से कंपनी द्वारा दी जायेगी।   कोका कोला द्वारा प्रदेश में एक इकाई की स्थापना 750 करोड़ रूपये की लागत से की जा रही है। कंपनी फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में और अधिक निवेश करना चाहती है। एम.डी ट्रायफेक, कम्पनी के प्रतिनिधियों से संभावनाओं पर चर्चा कर शीघ्र इकाई की स्थापना को अंतिम स्वरूप देंगे। सनलाईट फाइनेंशियल कंपनी प्रदेश में सौर ऊर्जा संयंत्र तथा फोटोवोलटेइक सेल के निर्माण की इकाई स्थापित करना चाहती है।   औद्योगिक पार्क में निवेश   कासमी (चीन का लघु एवं मध्यम उपक्रमों का संगठन) प्रदेश में कम से कम 500 एकड़ भूमि में एक हजार इण्डस्ट्रियल पार्क की स्थापना करेगा जिसमें कि चाईनीज कम्पनीज से पूँजी निवेश कराया जायेगा। कम्पनी को ग्वालियर एवं इंदौर के समीप उपयुक्त भूमि की जानकारी दी गई। संगठन का एक दल अगले सप्ताह इंदौर एवं ग्वालियर का भ्रमण कर स्थल का चयन करेगा। इस इण्डस्ट्रियल पार्क को विकसित करने में आने वाली लागत की जानकारी, स्थल का चयन एवं अधोसंरचना का एस्टीमेट्स बनने के बाद दी जा सकेगी। संगठन चीन के प्रमुख लघु उद्योगों के 50 प्रतिनिधियों का एक दल जीआईएस में लेकर आयेगा।   टेंडर द्वारा पूँजी निवेश   प्रदेश की अधोसंरचना में टेण्डर के माध्यम से पूँजी निवेश के प्रस्तावों में डायना ग्रीन इन्वायरमेंटल प्रोटेक्शन ग्रुप नगरीय निकायों द्वारा पेयजल एवं शहरी अपशिष्ट से ऊर्जा उत्पादन के लिये की जाने वाली निविदाओं में भाग लेगा। कम लागत की हाई टेक्नोलॉजी की परियोजनाओं में पूँजी निवेश करेगा। जाइलम कम्पनी ने भी प्रदेश के नगरीय निकायों द्वारा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लान, पेयजल आपूर्ति और वॉटर डिस्ट्रीब्यूशन आदि अधोसंरचना परियोजनाओं के माध्यम से पूँजी निवेश की सहमति दी। समिट रिलायंस कंपनी द्वारा हाऊसिंग फॉर ऑल परियोजना के तहत प्रदेश की लो कॉस्ट हाऊसिंग परियोजनाओं में भाग लिया जायेगा। सनलाईट फाइनेंशियल सर्विसेज सोलर पॉवर की निविदाओं में भाग लेंगी।   सस्ती दर पर ऋण उपलब्ध   प्रदेश को कम दरों पर ऋण उपलब्ध कराने का प्रस्ताव भी मिला है। सोलारइनों कंपनी ने मेट्रो तथा अन्य अधोसंरचनात्क परियोजनाओं में तीन बिलियन यू एस डालर तक का ऋण उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया। इस प्रस्ताव का राज्य शासन द्वारा परीक्षण किया जायेगा।   पीड़ित मानवता की सेवा में सहयोग   यात्रा के दौरान स्वास्थ्य एवं सामाजिक क्षेत्र में कार्य के अत्यंत महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिनका क्रियान्वयन पीड़ित मानवता की सेवा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। विश्व की प्रसिद्ध दवा निर्माता कंपनी फाईजर सीएसआर कार्यक्रम के तहत कैंसर की शीघ्र पहचान (Early detecation) के लिये स्वास्थ्य विभाग के साथ कम करना चाहती है। प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग विशेषकर अनुसूचित जाति-जनजाति बहुल क्षेत्रों में कंपनी के साथ कैंसर रोग की पूर्व खोज के क्षेत्र में काम करेगा।   कैंसर, एड्स, हेपेटाईटिस सी जैसी बीमारियों की कम लागत की दवाइयों का निर्माण करने वाली गील्ड साइंस इनकार्पोरेटेड कंपनी द्वारा प्रदेश की कुछ फार्मा कम्पनी से दवाइयों का निर्माण कराया जा रहा है। कंपनी प्रदेश में हेपेटाईटिस सी, जो एक जानलेवा बीमारी है, के उपचार के संबंध में शासकीय चिकित्सकों को प्रशिक्षित करने के लिये एक वर्कशाप आयोजित करेगी।   शंकराआई फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा इंदौर शहर में चैरिटेबल आई हॉस्पिटल की स्थापना के लिये दो एकड़ भूमि आवंटित किये जाने का प्रस्ताव दिया गया। इस अस्पताल में 25 हजार आँख के रोगियों का नि:शुल्क ऑपरेशन प्रतिवर्ष किया जायेगा तथा आम नागरिकों को कम दरों पर विश्वस्तरीय इलाज मिल सकेगा। कंपनी को सस्ती दरों पर दो एकड़ भूमि आवंटित किये जाने के निर्देश दे दिये गये हैं।   अमेरिका में भारतीय चिकित्सकों के सबसे बड़े संगठन अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजीशियन ऑफ इंडियन ओरिजन (आपी) के प्रेसीडेंट श्री अजय लोधा ने एसोसिएशन द्वारा बड़वानी एवं इंदौर में ट्रामा सेंटर की स्थापना का प्रस्ताव दिया गया। जिस पर सहमति दी गई। साथ ही यह संगठन सड़क, रेल दुर्घटना हो जाने पर घायल के समुचित प्राथमिक उपचार के लिये पैरामेडिकल, पुलिसकर्मी, शासकीय सेवकों, ड्रायवर इत्यादि का एक प्रशिक्षण कराना चाहती है, जिस पर सहमति बनी। साथ ही संगठन ट्रामा (गंभीर दुर्घटना) की स्थिति में कैसे उपचार हो, इसके मार्गदर्शी सिद्धांत भी जारी करेगी।   हेल्प मी सी स्वंयसेवी संगठन मध्यप्रदेश में आँखों के उपचार में उच्च तकनीकी के प्रयोग का प्रशिक्षण चिकित्सकों को देना चाहती हैं।   प्रदेश में बोनमेरो ट्रांसप्लांट की सुविधा कम लागत पर उपलब्ध होगी। इस संबंध में एम.पी. ट्रायफेक द्वारा कोलंबिया यूनिवर्सिटी न्यूयार्क के कॉलेज ऑफ फिजिशियनस एण्ड सर्जनस अंतर्गत पीडियाट्रिक्स विभाग के साथ समझौता किया गया है। इससे शासकीय मेडिकल कॉलेज में बोनमेरो ट्रांसप्लांट की सुविधा उपलब्ध हो जायेगी।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

rti

सूचना आयोग ने परिवहन विभाग को दिया आदेश    शैफाली गुप्ता  मध्यप्रदेश  शासन और स्मार्ट चिप कंपनी के बीच लोक सेवाओं को लेकर हुए करार के तहत होने वाले काम लोक क्रियाकलाप की श्रेणी में आते हैं । इसलिए इनसे संबंधित जानकारी छुपाने का कोई औचित्य नहीं है। यह फैसला सुनाते हुए मप्र राज्य सूचना आयोग ने जानकारी न देने का अपीलीय अधिकारी का आदेश  खारिज करते हुए परिवहन विभाग को आदेशित  किया है कि अपीलार्थी को 15 दिन में स्मार्ट चिप प्रा. लि. से संबंधित अभिलेख का अवलोकन करा कर चाही गई जानकारी निशुल्क  प्रदाय करें तथा  यथाशीघ्र  आयोग के समक्ष सप्रमाण पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करेें।    राज्य सूचना आयुक्त आत्मदीप ने द्वितीय अपील की सुनवाई के बाद पारित आदेष में स्पष्ट किया है कि म.प्र. शासन द्वारा परिवहन विभाग के माध्यम से स्मार्ट चिप कंपनी से किया गया करार सूचना प्रोद्यौगिकी के जरिए लोक सुविधाओं में वृध्दि करने व पारदर्षिता लाने के उद्देष्य से किया गया है। यह करार लोक क्रियाकलाप से संबंधित होने के कारण सूचना का अधिकार अधिनियम की धारा 8 (1) (घ) की परिधि में नहीं आता है । कंपनी को जनता से वसूली गई राषि से भुगतान किया जाता है, इसलिए जनता को इस बारे में जानने का अधिकार है। अपीलार्थी द्वारा चाही गई सूचना के प्रकटन से वाणिज्यिक गोपनीयता या व्यावसायिक रहस्य उजागर होने अथवा स्मार्ट चिप कंपनी की प्रतियोगी स्थिति को क्षति पहुंचने की कोई संभावना दृष्टिगोचर नहीं होती है। अतः चाही गई सूचना लोक हित में प्रकटन किए जाने योग्य है। इस संबंध में अपीलार्थी के तर्क स्वीकार्य हैं जबकि अपीलीय अधिकारी की दलील स्वीकार किए जाने योग्य नहीं है।   अपीलीय अधिकारी का फैसला रद्द आयुक्त ने प्रथम अपीलीय अधिकारी/परिवहन आयुक्त का निर्णय इस आधार पर निरस्त कर दिया कि धारा 19 के प्रावधानानुसार प्रथम अपील का निर्दिष्ट अवधि में विधिसंगत ढंग से निराकरण नहीं किया गया । अपीलार्थी को सुनवाई का अवसर प्रदान नहीं किया गया तथा विधिवत आदेष पारित नहीं किया गया । अपीलार्थी को मात्र पत्र लिख कर सूचना देने से इंकार कर दिया गया । अपीलीय अधिकारी द्वारा अपीलार्थी को प्रेषित पत्र एवं आयोग को प्रेषित अपील उत्तर में जानकारी प्रदाय न करने के भिन्न-भिन्न कारण बताए गए और जानकारी न देने का आधार सूचना का अधिकार अधिनियम के संबंधित प्रावधान सहित स्पष्ट नहीं किया गया ।   यह था मामला शिवपुरी  के अपीलार्थी विजय शर्मा ने आवेदन दि. 08/07/15 द्वारा लोक सूचना अधिकारी/कार्यालय परिवहन विभाग, ग्वालियर से 01/04/14 से 31/03/15 तक स्मार्ट चिप कंपनी को किए गए भुगतान तथा इस कंपनी द्वारा प्रस्तुत किए गए बिलों की जानकारी चाही थी। किन्तु लोक सूचना अधिकारी द्वारा अपीलार्थी को कोई इत्तला नहीं दी गई ।  अपीलार्थी के प्रथम अपील प्रस्तुत करने पर अपीलीय अधिकारी ने अपीलार्थी को सूचित किया कि स्मार्ट चिप कंपनी को अनुबंध के तहत भुगतान किया जाता है । इसके बिल वाणिज्यिक अनुबंध के क्रियान्वयन का भाग हैं। आवेदन में किसी प्रकार से स्पष्ट नहीं किया गया है कि आवेदित सूचना से कौन सा लोक हित पूर्ण होगा । अतः वांछित सूचना देना लोक हित में प्रतीत नहीं होता है। इस कारण चाहे गए अभिलेख नहीं दिए जा सकते हैं।  चेतावनी   तत्कालीन लोक सूचना अधिकारी द्वारा न आवेदन का निराकरण नियत अवधि में किया गया और न ही अपील उत्तर प्रस्तुत किया गया । लोक सूचना अधिकारी या उनके प्रतिनिधि सुनवाई में भी उपस्थित नहीं हुए । इस पर नाराजगी जताते हुए सूचना आयुक्त आत्मदीप ने लोक सूचना अधिकारी को चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसी वैधानिक त्रुटि न करते हुए धारा 7 के प्रावधानानुसार निर्दिष्ट अवधि में आवेदन का निराकरण करना सुनिष्चित करें। आयोग ने अपीलीय अधिकारी को भी सचेत किया है कि उभय पक्षों को सुनवाई का युक्तियुक्त अवसर देने के बाद नियत समय सीमा में विधिवत आदेष पारित कर प्रथम अपील का निराकरण करना सुनिश्चित  करें। 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivpuri barish

यशोधरा  ने शिवपुरी में  लोगों का दुखदर्द जाना शिवपुरी की  विधायक और मध्यप्रदेश सरकार की खेल एवं युवक कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया शहर के वर्षा प्रभावित इलाकों का प्रशासनिक अधिकारियों के साथ निरीक्षण करते हुए उस समय भावुक हो उठीं। जब  मूसलाधार वर्षा से प्रभावित हुए नागरिकों ने उन्हें अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि अचानक आई बाढ़ से उनका गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। इस पर यशोधरा राजे ने कहा कि मैं कई दिनों से नाला सफाई और नाले तथा तालाबों के किनारे हुए अतिक्रमणों को हटाने का कह रही थी, लेकिन मेरी किसी ने नहीं सुनी। मैं इस अभियान में किसी के खिलाफ नहीं हूं बस चाहती हूं कि मुझे मेरा पुराना शहर लौटा दिया जाए। उनका मानना था कि यदि नालों की सफाई हो जाती और नाले तथा तालाबों के किनारे अतिक्रमण नहीं होते तो शहर को इतनी भीषण विपत्ति का सामना नहीं करना पड़ता। यशोधरा राजे के साथ वर्षा प्रभावित इलाकों का दौरा करने वालों में कलेक्टर ओपी श्रीवास्तव, एसपी मो. युसुफ कुर्रेशी, एसडीएम रूपेश उपाध्याय सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी और भाजपा नेता शामिल थे।    यशोधरा राजे सिंधिया ने  शिवपुरी पहुंचते ही उन्होंने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ निरीक्षण करना शुरू कर दिया। सबसे पहले वह बैंक कॉलोनी में पहुंंचीं जहां उन्हें नागरिकों ने बताया कि किस तरह से वर्षा के रूप में आफत उनके घर में घुस आई। एक महिला ने रोते हुए बताया कि वर्षा के कारण उनके पुत्र का कम्प्यूटर सेट खराब हो गया वहीं कई महिलाओं ने घर के सामान को वर्षा के पानी से नुकसान पहुंचने की बात कही। खास बात यह रही कि इस जनसंपर्क ने यशोधरा राजे को कॉलोनियों की वास्तविक स्थिति से भी अवगत कराया। वार्ड क्रमांक 37 में स्थित इस क्षेत्र के नागरिकों ने बताया कि यहां स्ट्रीट लाइट कभी नहीं जलती है और कॉलोनी के एक मोहल्ले में तमाम प्रयास के बाद भी सड़क नहीं बनीं। इस पर यशोधरा राजे ने पूरी संवेदनशीलता के साथ उनकी बात सुनीं और उनकी पीड़ा के निदान की दृष्टि से तुरंत स्वास्थ्य अधिकारी गोविन्द भार्गव को निर्देश दिया कि एक घंटे के भीतर यहां स्ट्रीट लाइट लग जाना चाहिए। सड़क बनाने के विषय में उन्होंने अपने निज सचिव से कहा कि यदि नगर पालिका के पास फण्ड न हो तो मेरी विधायक निधि से सड़क का निर्माण कराया जाए। वार्ड में पानी भरे होने पर उन्होंने संज्ञान लेते हुए तुरंत सफाई का निर्देश दिया। इसके बाद यशोधरा राजे कमलागंज क्षेत्र में पहुंचीं जहां कल नाला ओवरफ्लो होने के कारण पानी दुकानों और घरों में घुस गया था।    यशोधरा राजे ने दुकानों पर जाकर नुकसान का जायजा लिया और लोगों से कहा कि दुख की इस घड़ी में वह उनके साथ हैं तथा प्रशासन से मुआवजा तो नहीं, परंतु वह राहत अवश्य दिलाएंगी। कलेक्टर श्रीवास्तव ने कहा कि सर्वे का काम आज से ही शुरू कर दिया गया है। कमलागंज में नाले के किनारे अतिक्रमण और नाले में सीवेज का मलबा पड़े होने पर उन्होंने नगर पालिका अधिकारियों से तुरंत मलबा साफ कराने का निर्देश दिया। इसके बाद यशोधरा राजे आदर्श नगर कॉलोनी में पहुंचीं जहां कल बरसात ने तबाही मचाई थी। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि नगर पालिका के पुराने नक्शे में झांसी तिराहा क्षेत्र में नाला बना हुआ था, लेकिन उस नाले की निकासी बंद होने पर बरसात का पानी कॉलोनी में जमा होता है। इस पर यशोधरा राजे ने एसडीएम रूपेश उपाध्याय को निर्देशित किया कि नाले की निकासी खोली जाए और यदि अतिक्रमण हों तो उसे हटाया जाए। इसके बाद यशोधरा राजे दीनदयालपुरम पहुंचीं जहां कॉलोनी में बरसात का पानी अभी भी जमा हुआ है तथा घर पानी में डूबे हैं।    यहां के नागरिकों ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड ने तालाब में कॉलोनी का निर्माण किया है। इस कारण समस्या पैदा हो रही है और वर्तमान में जो पानी जमा हो रहा है वह अतिक्रमण के कारण है। यदि अतिक्रमण हटा दिया जाए तो तुरंत पानी निकल जाएगा। कॉलोनी निवासी राकेश शर्मा के सुझाव पर यशोधरा राजे ने प्रशासन को तुरंत यहां हिटैची भेजकर पानी निकालने का निर्देश दिया। इसके पश्चात यशोधरा राजे गौशाला क्षेत्र में पहुंचीं जहां बरसात का पानी यहां रह रहे गरीब लोगों की झोपड़ी में घुस आया था। कॉलोनी निवासियों ने बताया कि बाढ़ में पांच-छह लोग घिर गए थे जिन्हें पुलिसकर्मियों ने साहस का परिचय देते हुए बाहर निकाला। इस पर यशोधरा राजे ने पुलिस अधीक्षक मो. युसुफ कुर्रेशी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि कल विपत्ति का सामना करने में प्रशासन खासकर कलेक्टर ओपी श्रीवास्तव, एसडीएम रूपेश उपाध्याय की भूमिका भी काफी महत्वपूर्ण रही जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

mitti ke ganesh

   'ग्रीन गणेश' कार्यशाला के तहत आज एप्को का चलित प्रशिक्षण वाहन सुबह शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय और दोपहर में एम.एल.बी. महाविद्यालय पहुँचा। दोनों ही जगह उत्सव का ऐसा माहौल बना जैसे कि गणेशोत्सव का श्री गणेश हो गया हो। छात्र-छात्राओं का उत्साह देखते ही बनता था। विद्यार्थियों ने न केवल प्रशिक्षण में रुचि दिखाई बल्कि स्वयं भी काफी सुन्दर एवं आकर्षक गणेश मूर्ति बनाई। सभी छात्र-छात्राएँ अपनी बनाई हुई मूर्तियों के साथ एक लगाव महसूस कर रहे थे। करते भी क्यूँ न उनके अपने गणेश जी उनके साथ आज घर जो जाने वाले थे।   शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय की प्रधानाचार्य सुनीता सक्सेना ने अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा आज का प्रशिक्षण बच्चों में संस्कार बन जाएगा। बच्चों ने न केवल पीओपी से होने वाले दुष्परिणामों को जाना बल्कि स्वयं गणेश प्रतिमा बनाने से एक संस्कार का भी जन्म हुआ है जो परिवार दर परिवार आगे बढ़ेगा। साथ ही बच्चों की सृजनात्मकता भी निखर कर सामने आई है।   गणेश मंदिर में भी उमड़ी भीड़ पिपलानी के गणेश मंदिर में शुरु हुई कार्यशाला में भी स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। यहाँ भी बच्चों का उत्साह देखते बनता था। बड़ी संख्या में माताएँ अपने बच्चों के साथ आई थीं जिन्होंने बड़े चाव से मिट्टी से गणेश जी बनाए और घर ले गए।   पर्यावरण आयुक्त  अनुपम राजन ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में प्रशिक्षण कार्यशाला में उपस्थित होकर गणेश प्रतिमा बनाने और घर ले जाने की अपील की है। श्री राजन ने कहा कि मिट्टी से बने गणेश अपने घर में ही विसर्जित कर सकते हैं। मिट्टी के गणेश स्थापित करने से पीओपी और रासायनिक रंगों के दुष्प्रभाव से मुक्ति मिलेगी और जन-सामान्य तथा पशु-पक्षी के स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

raip bhopal

    एक तरफ  नेशनल क्राइम ब्यूरो की रिपोर्ट आई की रेप के मामले में मध्यप्रदेश नंबर एक पर है ,उसी समय भोपाल में एक वहशी रेपिस्ट ने तीन साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट लगाने में घंटों लगा दिए ,दो थानों की सीमाओं में मामले को उलझा दिया। इस मामले के तूल पकड़ते ही राजनीति भी शुरू हो गई है। विपक्षी दलों ने सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। कोंग्रेस और आप सरकार के खिलाफ सड़क पर  उतर आयीं हैं।    नेशनल क्राइम ब्यूरो [NCB] की रिपोर्ट में मप्र नंबर-1 पोजिशन पर नेशनल क्राइम ब्यूरो(NCB) की 2015 के अपराधों पर जारी रिपोर्ट में मध्यप्रदेश  की स्थिति सबसे शर्मनाक है ऐसे में  राजधानी भोपाल में एक तीन साल की मासूम के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी बच्ची को झाड़ियों में फेंक कर चला गया था। बच्ची की तबियत देखने महिला एवं बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनिस अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने बच्ची को अस्पताल भेजने में मदद करने वाली महिला को सम्मानित करने की बात कही। हालांकि जाते-जाते वे पीड़ित बच्ची के माता-पिता का नाम सार्वजनिक करके विवादों में घिर गई।   किसी हैवान ने तीन साल की मासूम से दुष्कर्म किया फिर उसे झाड़ियों में फेंक दिया। इतने ही बड़े हैवान पुलिसवाले भी निकले। खून से लथपथ मासूम तड़पती रही और पुलिस वाले थाने के सीमा विवाद में समय बरबाद करते रहे। किसी तरह उसे सुल्तानिया अस्पताल पहुंचाया गया तो यहां डॉक्टर इस बात पर अड़ गए कि इलाज से पहले परिवार की सहमति जरूरी है। जबकि पुलिस यह बता रही थी कि तब तक बच्ची की शिनाख्त नहीं हुई है। बच्ची का इलाज ढाई घंटे के बाद शुरू हो पाया। एएसपी राजेश सिंह चंदेल के मुताबिक मामले में चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।   बुधवार सुबह अंडर ब्रिज के पास शौच के लिए गए मनोज बागरी ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी थी। वह झाड़ियों में दर्द से बिलख रही थी। वह उसे गोद में लेकर पत्नी के पास पहुंचा। फिर एंबुलेंस और पुलिस को कॉल किया। कुछ देर बाद पुलिस आई, लेकिन एंबुलेंस नहीं। ऐशबाग थाने के एसआई जितेंद्र चंदेलिया और अन्य महिलाएं बच्ची को ऑटो से लेकर अस्पताल पहुंचे।घटनास्थल पर जहांगीराबाद, मंगलवारा और ऐशबाग थाने की सीमाएं मिलती हैं। इसके चलते पुलिस के बीच थाना विवाद चलता रहा। बच्ची के इलाज के लिए परिजन की सहमति पर डॉक्टर अड़ गए। पुलिस उन्हें समझाती रही कि बच्ची के परिजन की जानकारी अभी नहीं मिली है, लेकिन अस्पताल वाले नहीं माने। इस पर एएसपी ने फॉर्म पर हस्ताक्षर कर इलाज शुरू करवाया। इस सबमें ढाई घंटे गुजर गए।   बच्ची के साथ हुई सनसनीखेज वारदात के बारे में सुनकर महिला एवं बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनीस भी सुल्तानिया अस्पताल पहुंचीं। बच्ची से मिलकर वे दोपहर करीब ढाई बजे बाहर निकलीं। मीडिया को इंटरव्यू देने के दौरान उन्होंने नाबालिग पीड़िता का नाम और उसके साथ हुई घटना भी उजागर कर दी। जबकि कानूनन ऐसे मामलों में पीड़िता का नाम और उसकी पहचान उजागर नहीं की जाती है। एडीजी अरुणा मोहन राव भी बच्ची से मिलीं। इस दौरान उन्होंने एनसीआरबी द्वारा जारी आंकड़ों पर कहा की मप्र में हर अपराध दर्ज किए जाते हैं, इसलिए यहां अपराधों की संख्या ज्यादा रहती है।   देश के 53 बड़े शहरों में मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर जिले शामिल हैं। भोपाल में महिलाओं के साथ ज्यादती की सबसे ज्यादा 133 शिकायतें दर्ज हैं। एनसीआरबी की ताजा रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है। ग्वालियर में 115, जबलपुर में 83 और इंदौर में 76 मामले रेप के दर्ज हुए हैं। नाबालिग बच्चों के लिए बनाए गए प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज (पॉक्सो) के इंदौर में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। वर्ष 2015 में यहां 183 केस दर्ज किए गए, जबकि जबलपुर में 136 और भोपाल में 103 मामले दर्ज किए गए हैं। शेष | वहीं, बहला-फुसला कर अपहरण के मामलों में राजधानी का दूसरा स्थान है। भोपाल में 431, इंदौर में 453, जबलपुर में 363 और ग्वालियर में अपहरण के 177 मामले सामने आए हैं।बच्चों के अपहरण, खुदकुशी और ज्यादती जैसे अपराधों में दस साल के भीतर 222 फीसदी इजाफा हुआ है। सामाजिक शोध संस्था विकास संवाद ने एससीआरबी के दस साल के आंकड़ों पर विश्लेषण किया तो ये बात सामने आई। राजधानी भोपाल में ही साल 2006 से 2015 के बीच ऐसी 2340 वारदातों को अंजाम दिया गया। यही हाल इंदौर, धार और जबलपुर जैसे बड़े शहरों के भी हैं।   रेप में मध्यप्रदेश नंबर -1  मंगलवार को नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो ने 2015 के अपराध के आंकड़े जारी किए हैं। रिकॉर्ड के अनुसार दुष्कर्म के मामले में मप्र फिर नंबर एक पर है। यहां पिछले साल दुष्कर्म के 4391 मामले दर्ज हुए। महाराष्ट्र 4144 मामलों के साथ दूसरे और राजस्थान 3644 मामलों के साथ तीसरे नंबर पर है। 2014 में भी मध्यप्रदेश में दुष्कर्म के सर्वाधिक 5076 मामले दर्ज हुए थे। राजधानी दिल्ली में 2199 मामले दर्ज हुए। पूरे देश में दुष्कर्म के कुल 34 हजार 651 केस दर्ज किए गए, जबकि देश भर में महिलाओं के साथ अपराध के 3 लाख 27 हजार मामले दर्ज किए गए। सिर्फ लक्ष्यद्वीप ऐसा प्रदेश रहा, जहां दुष्कर्म का एक भी मामला सामने नहीं आया। इसमें लूट, चोरी और अपहरण की सर्वाधिक वारदात दिल्ली में हुई हैं।   कोंग्रेस के  मुख्य प्रवक्ता के के  मिश्रा ने कहा परमपूज्य प्रातः स्मरणीय "मामाजी" आपके सपनों के अनुरूप बन चुके न.1म.प्र. की राजधानी भोपाल जहाँ आप रहते हैं,एक 3 साल की मासूम  के साथ "रेप" होने के बाद उसे झाड़ियों में फेंक दिया गया है।शायद निवेशकों को आकर्षित करने हेतु आपकी जारी अमेरिका यात्रा में यह शर्मसार करने वाली घटना की जानकारी आपके संज्ञान में आ गई होगी, आपके वहां से निरंतर आ रहे ट्वीट्स में यदि एक ट्वीट इस गरीब "भांजी"के लिए भी भेज देते तो आपकी बड़ी कृपा होती......!   कांग्रेस प्रवक्ता रवि सक्सेना  ने भाज़पा सरकार  पर प्रहार करते हुय कहा की भारतीय अपराध अनुसंधान बयूरो के  जारी आँकड़ों  ने शिवराज सरकार के  सुशासन की पोल खोल दी है  मप्र में: 3400 रेप, 1600 हत्याएं, 1500 लूट और 55000 चोरियौं की वारदात हई जो देश  में सार्वाधिक है ! मप्र में पुलिस बिना भारी दवाब के एफआईआर दर्ज ही नहीं करती।बावजूद इसके जो मामले दवाब में दर्ज हुए उनका आंकड़ा भी चौंकाने वाला है।पिछले 9 महीनों में यहां 3400 रेप, 1600 हत्याएं, 1500 लूट और 55000 चोरियों के मामले दर्ज हुए हैं।हालात कुछ ऐसे हैं मानों अपराधियों में पुलिस की दहशत ही नहीं रही ऐसा लगता  है गठबधन हो गया है।खुलेआम वारदातें हो रहीं हैं और  सरकार कुम्भकरणी नींद सो  रही है !   आप सड़कों पर  बिगड़ती कानून व्यस्था और महिला अत्याचार के खिलाफ आम आदमी पार्टी की महिला शक्ति ने ज्योति टॉकीज चौराहे पर काली पट्टी बांध कर मौन प्रदर्शन और कैंडल मार्च किया। इस मुद्दे पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व् प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल ने कहा कि मध्य प्रदेश सालो से महिला दुष्कर्म में सबसे आगे है पर 13 साल से शासन कर रहे शिवराज सरकार इस पर कुछ नही कर रही है। प्रदेश में रोजाना 12 दुष्कर्म हो रहे है पर आज तक न मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इस को लेकर कोई कदम उठाना तो दूर, एक बयान तक तक नही दिया है। आम आदमी पार्टी का महिला संगठन आपकी महिला शक्ति की सचिव श्वेता अग्रवाल ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि महिला अत्याचार लगातार बढ़ रहा है और बाल अपराधी प्रदेश में सब ज्यादा है। ऐसा लगता है प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चूका है । प्रदर्शन में आपकी महिला शक्ति की राज्य कार्यकारिणी सदस्य  मंजू जैन, भोपाल महिला संयोजक रीना  एवम् अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraj singh amerika

  शिवराज सिंह की यात्रा का तीसरा दिन  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फ्रेंडस ऑफ एम.पी. मंच को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश को दुनिया में आनंद के प्रसार की आकांक्षा रखने वाला राज्य बनाने के लिए सभी से मिलकर काम करने का आग्रह किया। उन्होंने आनंद मंत्रालय के गठन के संबंध में भी बताया।   मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लोगों के विकास के लिए मौलिक मूल्य आधारित नागरिक सहभागिता की दृष्टि से इस फोरम को बनाया गया है। यह पहल मध्यप्रदेश के ऐसे व्यक्तियों को जोड़ने के लिए की गई, जो प्रदेश से बाहर या विदेशों में रहकर अपनी मातृभूमि से जुड़े रहना चाहते हैं।   यह वेबसाइट मध्यप्रदेश सरकार को प्रदेश के मित्रों की पहचान करवाती है। उनके कौशल प्रतिभा और अनुभव को भविष्य के मध्यप्रदेश का विकास करने के लिए उपयोग करने में मददगार साबित हो रही है।  यह मंच शुभचिंतकों, मित्रों और नीति-निर्धारकों के बीच एक सेतु का निर्माण करता है।   दूसरी और उद्योगपतियों से मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है उद्योगों की स्थापना में तेजी लाने के लिये 20 नये औद्योगिक क्षेत्रों में जरूरी अधोसंरचनाओं का विकास किया जा रहा है। अमेरिका यात्रा के तीसरे दिन आज न्यूयार्क में निवेशकों और अमेरिकी कंपनियों से चर्चा करते हुए श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश का औद्योगिक विकास फास्ट ट्रेक पर है। एक दशक पहले और आज के मध्यप्रदेश में जमीन-आसमान का फर्क है। आज मध्यप्रदेश निवेशकों की पहली पसंद बन गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों को विकास में सहयोगी मानती है। इस अवसर पर उद्योग मंत्री  राजेन्द्र शुक्ल और मध्यप्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।   श्री चौहान ने मध्यप्रदेश में निवेशकों का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें किसी भी प्रकार की कोई बाधा नहीं आने दी जायेगी। राज्य सरकार औद्योगिक विकास के माध्यम से युवाओं को भी आगे बढ़ने के अवसर देना चाहती है। युवाओं को कौशल सम्पन्न बनाने के साथ ही उनमें उद्यमिता का विकास भी किया जा रहा है।   मुख्यमंत्री ने निवेशकों और कंपनी प्रमुखों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिये आमंत्रित किया। उन्होंने अमेरिका में बस गये सभी भारतीयों को भी इंदौर में 22- 23 अक्टूबर को होने वाली ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट में भाग लेने के लिये आमंत्रित किया।श्री चौहान ने शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी, लोक सेवा, निर्माण, बायोटेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्र में काम कर रही कंपनियों के मध्यप्रदेश में विस्तार की संभावनाओं पर चर्चा की।   इन कंपनियों से हुई चर्चा आरसिअस इन्फोटेक प्रायवेट लिमिटेड ने भोपाल जिले में विकास केन्द्र स्थापित करने में रूचि दिखाई है। यू.एस. टेक्नोलॉजी इंटरनेशनल प्रायवेट लिमिटेड ने 400 करोड़ रुपये के निवेश के साथ भोपाल में एक आई.टी. केम्पस स्थापित करने की इच्छा जाहिर की है। आई.टी. और खाद्य क्षेत्र की अमेरिका की बड़ी कंपनी में एल.टी. फूड्स और उसके विक्रेताओं, ने भी निवेश की इच्छा जाहिर की। इंटरनेशनल रिसर्च लेबोरेट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, मोतियाबिंद से उत्पन्न होने वाले अंधेपन को समाप्त करने के लिए शुरू किये गये एक ग्लोबल कैंपेन ‘हेल्प मी.सी.’ ने भी प्रदेश में विस्तार करने में रूचि दिखाई। आर.एम.सी., अमेरिका - आवासीय और व्यावसायिक निर्माण के लिए निर्माण सामग्री की आपूर्ति करती है। यह कंपनी अमेरिका में मिश्रित कांक्रीट, सीमेंट और कांक्रीट के मिश्रित उत्पाद उपलब्ध करवाती है। सी.आई.एन.एन. ग्रुप निजी कंपनियों का समूह है, जो कि पब्लिशिंग, बीमा, रियल इस्टेट और मनोरंजन के क्षेत्र में कार्य करता है। यह फाउण्डेशन एक प्रमुख कल्चरल फाउण्डेशन है।     अमेरिकन एसोसिएशन आफ फिजीशियन ऑफ इंडियन ओरिजिन ए.ए.पी.आई. ऐसा मंच है जो इंडियन अमेरिकन फिजिशियंस को रोगी की देखभाल, शिक्षण और रिसर्च और प्रोफेशनल और सामुदायिक मामलों से जुड़ी उनकी आवश्यकताओं के लिए सहयोग करता है। ए.ए.पी.आई. रोगी की देखभाल, शिक्षण और रिसर्च के क्षेत्र में उत्कृष्टता लाने के लिए विशेषज्ञता को बढ़ावा देता है। प्रोग्रेस रेल सर्विसेज कार्पारेशन अल्बर्ट विले और अलबामा में स्थित कंपनी है जो कि अमेरिका, यूरोप, एशिया, अफ्रीका और आस्ट्रेलिया में भी संचालित है। ट्रेक्स से जुड़े कार्य, सिग्नल और कम्युनिकेशन से जुड़े उपकरण और अल्ट्रॉसोनिक उपकरण बनाती है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

archna chitnis

महिला-बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनिस  महिला-बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनिस ने कहा है कि भारतीय परंपरा में विद्यमान सामाजिक मान्यताएँ लम्बे समय तक स्वास्थ्य संवर्द्धन में सहायक रही हैं। उन्होंने कुपोषण को दूर करने में आयुर्वेदिक प्रक्रियाओं के समावेश को जरूरी बताया। श्रीमती चिटनीस ने इसके लिए आयुष विभाग के साथ प्रभावशाली रणनीति तैयार करने के निर्देश दिए। श्रीमती चिटनिस आज मंत्रालय में विभागीय परामर्शदात्री समिति की बैठक को संबोधित कर रही थीं। बैठक में विधायक द्वय श्रीमती पारुल साहू केसरी तथा श्रीमती लोरेन बी लोबो ने भी सुझाव दिये।   बैठक में किशोरी बालिकाओं में एनीमिया निवारण को मिशन के रूप में लेने पर विचार-विमर्श हुआ। महिला-बाल विकास मंत्री ने किशोरी बालिकाओं को नियमित रूप से आयरन तथा विटामिन सी की गोली देने के लिए व्यवस्था करने को कहा।   श्रीमती चिटनिस ने कहा कि आँगनवाड़ियों में दिए जा रहे पोषण आहार के स्वाद और उसकी उपयुक्त समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करवाना आवश्यक है। एकीकृत बाल विकास योजना के मुख्य सूचकांकों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य तथा पोषण के संबंध में जागरूकता लाने और सही जानकारी लक्षित समूह तक पहुँचाने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाए। प्रदेश में शीघ्र ही बाल-पर्व मनाने की शुरुआत की जायेगी। बैठक में स्नेह सरोकार कार्यक्रम, अटल बाल-मित्र योजना की भी समीक्षा हुई। महिला सशक्तिकरण के लिए संचालित योजनाओं का प्रस्तुतिकरण हुआ।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

औद्योगिक विकास दर आठ फीसदी से ज्यादा

  अमेरिका में  उद्योगपतियों से बोले शिवराज    मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मजबूत औद्योगिक अधोसंरचना, निवेशकों के लिये बेहतर सुविधाओं और प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लागू केन्द्र सरकार की निवेश मित्र नीतियों के कारण मध्यप्रदेश की औद्योगिक विकास दर आठ प्रतिशत से ज्यादा हो गयी है। निवेशकों के उत्साह को देखते हुए जल्दी ही यह दो अंकों में पहुँच जायेगी। श्री चौहान अपनी अमेरिका यात्रा के दूसरे दिन न्यूयार्क में मध्यप्रदेश में निवेश में रूचि रखने वाले उद्योगपतियों, कंपनियों के वरिष्ठ पदाधिकारियों से अलग-अलग चर्चा कर रहे थे।   मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवेशकों एवं उद्योगपतियों को इंदौर में 22-23 अक्टूबर 2016 को होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में भाग लेने के लिये आमंत्रित किया। श्री चौहान ने निवेशकों को बताया कि मध्यप्रदेश हर क्षेत्र में निवेश के लिये तैयार है। इसके लिये उदार नीतियाँ बनाई गयी हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन में भारत की विकास दर 7.6 प्रतिशत तक पहुँच गई है। आने वाले वर्षों में यह और तेजी से बढ़ेगी। भारत सरकार की मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया, क्लीन इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्टेण्ड अप और स्टार्ट अप जैसी नवाचारी योजनाओं का बेहतर और प्रभावी क्रियान्वयन करने में मध्यप्रदेश राज्य सबसे आगे है। इससे निवेश की संभावनाएँ बढ़ी हैं।   श्री चौहान ने बताया कि पिछले एक दशक में प्रदेश में 85 बिलियन से ज्यादा का पूँजी निवेश हुआ है। इसमें 2 लाख 37 हजार से ज्यादा सूक्ष्म और लघु उद्योग स्थापित हुए हैं। इनमें करीब 6 लाख लोगों को रोजगार मिला है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश उद्योग और निवेश मित्र प्रदेश है। उद्योगों के लिये 25 हजार हेक्टेयर भूमि का बैंक बनाया गया है। भूमि आवंटन की ऑन लाइन प्रक्रिया स्थापित की गयी है। निवेशकों की सहूलियत के लिये ‘सिंगल टेबल व्यवस्था’ स्थापित की गयी है। इसके माध्यम से निवेश प्रस्ताव एक घंटे में अनुमोदित किया जाता है। मुख्यमंत्री ने निवेशकों को बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश के शहरों को स्मार्ट बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। यह निवेशकों के लिये सहयोगी साबित होगी।   प्रमुख कंपनियों से चर्चा   जिन कंपनियों के साथ मुख्यमंत्री ने निवेश संबंधी चर्चा की उनमें मुख्य रूप से कौल ग्रुप, फाइजर, जाइलम, इंडिया फर्स्ट ग्रुप,  सुमिट रिलायंस समूह, कोकाकोला, टी.आर.ए., आई.टी. स्ट्रेटेजी आर्किटेक्चर एवं सायबर सिक्योरिटी, एस.एन.पी. टेक्नोलॉजी और सोलर एनर्जी शामिल हैं।   मुख्यमंत्री ने फाइजर के वरिष्ठ निदेशक श्री जेफरी हेमिल्टन से मुलाकात की और उन्हें निवेश के लिये आमंत्रित किया। फाइजर कंपनी बायो-फार्मास्यूटिकल कंपनी है। यह स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधित उत्पाद बनाती है।   श्री चौहान ने जाइलम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मुख्य विपणन अधिकारी श्री युसुफ वेसेय से मुलाकात की ।  जाइलम कंपनी अपशिष्ट जल के उपयोग की इंजीनियर प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखती है। पानी और अपशिष्ट जल उपचार, परीक्षण उपकरण और नियंत्रण और प्रणालियों सहित विभिन्न उत्पाद निर्माण, कीटाणुशोधन और जैविक उपचार उपकरण बनाती है।   इंडिया फर्स्ट ग्रुप के निदेशक श्री क्लॉडियो लिलिनफेल्ड के साथ बैठक में श्री चौहान ने मध्यप्रदेश में निवेश संभावनाओं को रेखांकित किया। इंडिया फर्स्ट ग्रुप यह एक अंतर्राष्ट्रीय स्ट्रेटेजिक सलाहकार फर्म है। यह भारत-अमेरिका के शासकीय एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में अपने वृहद अनुभव के आधार पर परामर्श देती है। मुख्य रूप से रक्षा, सुरक्षा, एयरो-स्पेस, इंफ्रास्ट्रक्चर, आई.टी., मेन्युफैक्चरिंग, रिटेल, ऊर्जा, सुरक्षा, प्राकृतिक गैस, ग्रीन टेक्नोलॉजी, टैक्स, इंश्योरेंस, फाइनेंशियल सर्विसेज, आई.पी.-इंटेन्सिव इंडस्ट्री, खाद्य सुरक्षा, फार्मास्युटिकल्स, टैक्निकल प्रोफेशनल्स की गतिविधियाँ, इमिग्रेशन, इंटरननेशनल, क्रास बार्डर रेगुलेटरी, एन्टी करप्शन, हॉस्पिटेलिटी, टूरिज्म, ब्रांड इंडिया के क्षेत्र में परामर्श दे रही है।   सुमिट रिलायंस समूह के अध्यक्ष एवं सी.ई.ओ. श्री स्टीवन आर.मेमॉन के साथ चर्चा में श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश निवेश के लिये पूरी तरह से तैयार है। सुमिट रिलायंस समूह इनोवेटिव बिल्ड़िंग टेक्नोलॉजी के साथ टिकाऊ एवं ऊर्जा समृद्ध समुदायों को वैकल्पिक ऊर्जा और जल प्रणाली ढाँचे के साथ जोड़ता है। समूह प्रकृति और मानव समाज के साथ समन्वय स्थापित करने वाली इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी में काम कर रहा है।   कोकाकोला के वाइस-प्रेसीडेंट इन्टरनेशनल पब्लिक एफेयर श्री माइकल गोल्टजमेन ने प्रतिनिधि- मंडल के साथ मुलाकात की और निवेश संभावनाओं पर चर्चा की।   टी.आर.ए., आई.टी. स्ट्रेटेजी आर्किटेक्चर एवं सायबर सिक्योरिटी के निदेशक श्री शैलेन्द्र गुप्ता ने मुख्यमंत्री से मुलाकात में प्रदेश मे काम करने की इच्छा जाहिर की। टी.आर.ए. (द राईट ऑडियंस) एक मीडिया और मार्केट मेजरमेंट कंपनी है, जो उत्पादों और उनके विज्ञापनों का अध्ययन करती है। मुख्यमंत्री ने एस.एन.पी. टेक्नोलॉजी के वाइस प्रेसीडेंट श्री सचिन पारिख के साथ चर्चा की। यह कंपनी स्वास्थ्य देखभाल, निर्माण, प्रोफेशनल सेवाएँ, वित्त, उच्च शिक्षा और शासकीय क्षेत्र में सेवाएँ देती हैं।   सोलर एनर्जी के सीईओ श्री गोपाल खार के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश ग्रीन इनर्जी में आगे बढना चाहता है। सोलर एनर्जी कंपनी नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी है, जो फोटोवोल्टेइक सोलर पैनल सिस्टम, इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन, एल.ई.डी. और टी-5 कामर्शियल लाईटिंग रिट्रोफिट बनाने में विशेषज्ञता रखती है।इस अवसर पर उद्योग मंत्री  राजेन्द्र शुक्ल भी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

gwalior bjp

  दो दिनी चली समन्वय बैठक में संघ से मिले फीडबैक के बाद भाजपा ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। संगठन की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अब अगले महीने ग्वालियर में होगी। इस बैठक में भाजपा विधिवत रूप से मिशन 2018 के लिए रण में उतरने का ऐलान करेगी। पिछली बार भी ग्वालियर से ही चुनावी समर में उतरने का औपचारिक ऐलान किया गया था। संगठन सूत्रों के मुताबिक प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 28 और 29 सितम्बर को ग्वालियर में आयोजित की जाएगी।    इस बैठक का शुभारंभ अध्यक्ष अमित शाह से कराने की तैयारी की जा रही है जबकि समापन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह करेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले 2012 में कैंसर पहाड़ी पर भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में भाजपा ने तीसरी बार सरकार बनाने का संकल्प लिया था। एक बार फिर ग्वालियर में ही भाजपा चौथी बार सरकार बनाने का संकल्प लेगी।   इस बार होने वाली कार्यसमिति की बैठक में अनुसूचित जाति और जनजाति की 82 सीटों पर खास मंथन होना है। हाल ही में हुई समन्वय बैठक में संघ से जो भाजपा को फीड बैक मिला है उसने संगठन की चिंता बढ़ा दी है। संघ ने भाजपा से कहा है कि इन वर्ग में अपना जनाधार बढ़ाने के लिए भाजपा को अब और मेहनत करने की जरूरत है। इसके अलावा कार्यसमिति की बैठक में विधायकों के कामों की रिपोर्ट पर भी मंथन होना है। भाजपा ने विधायकों के कामों का अपने स्तर पर आंकलन शुरू कर दिया है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

rss bhopal miting

  मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार और संगठन को लेकर जो बातें लंबे समय से सुर्खियों में थीं उससे लगता है कि संघ परिवार के कान पक गये हैैं। भाजपा को सुधारने की जितनी कोशिश संघ ने की अभी तक उसमें असफलता ही नजर आ रही है। पिछले दिनों भाजपा और संघ के शीर्ष  नेताओं की बैठक में जो कुछ चर्चा हुई और उस गुप्त बैठक की जैसी खबरें छपीं उससे यह तो साफ हो गया है कि अब भाजपा नेता भी संघ के काबू से बाहर जा रहे हैैं। कहां तो सरकार और संघ मिलकर नौकरशाही को नियंत्रित करने के सपने देख रहे हैैं और उसका अपना संगठन ही उसके निर्देशों की धज्जियां उड़ा रहा है। प्रदेश में तेरह साल से सरकार पर काबिज भाजपा की हालत संगीन है। यह इसलिये भी क्योंकि संघ की हर कोशिश अब तक नाकामयाब होती दिखाई दी है।  पहले तो संघ ने प्रदेश प्रभारी के रूप में अपने होशियार स्वयं सेवक विनय सहस्त्रबुद्धे को भेजा मगर वे निगम-मंडलों में अपने चेहेतों को लाल बत्ती दिलाने के मामले में बुरी तरह एक्सपोज हो गये। बेअसर होते सहस्त्रबुद्धे ने असफलता का ठीकरा तत्कालीन प्रदेश संगठन महामंत्री अरविंद मेनन पर फोड़ा। नतीजतन नाटकीय तरीके से मेनन की विदाई हो गई और उनके स्थान पर संघ ने एक टेक्नोक्रेट स्वयं सेवक सुहास भगत को संगठन महामंत्री बनाया।  मगर सत्ताधारी दल के लिये जितने तेजतर्रार और कार्यकर्ताओं की सुनने वाले संगठन महामंत्री की जरूरत महसूस की जा रही थी उसमें सुहास सफल होते नहीं दिखे। उदाहरण के लिये मंडल स्तर तक प्रवास करने की जो जरूरत शुरूआत में थी उसे उन्होंने अभी तक पूरा नहीं किया है। जब जमीनी हकीकत पता नहीं होगी, सक्रिय और निष्िक्रय, मेहनतकश और जुगाड़ू, दलाल और पार्टीनिष्ठ कार्यकर्ताओं की पहचान नहीं होगी तो मंडल से लेकर प्रदेश तक सुहास जी किसे सौैंपेंगे संगठन की कमान? ऐसा नहीं होने से जो प्रदेश पदाधिकारियों की पहली फेहरिस्त आई है उसमें चयन को लेकर अनाड़ीपन साफ दिखा। संगठन संघ और खांटी कार्यकर्ताओं की झलक नजर नहीं है।  एक तरह से संगठन महामंत्री से जो अपेक्षा कार्यकर्ता कर रहे थे उसमें बुरी तरह असफल होने का प्रमाण नजर आया। इसके पहले भी जब शिवराज सरकार का विस्तार हो रहा था तो उसमें संगठन की छाप नहीं दिखी। कार्यकर्ताओं की उपेक्षा, मंत्रियों की मनमानी, अफसरों की नफरमानी इन सबसे भाजपा के छोटे बड़े सारे नेता, कार्यकर्ता परेशान हैैं।  शिवराज सरकार और संगठन को लेकर संघ के पास जो फीडबैक आ रहा है वह चिंता में डालने वाला है। भोपाल में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और संघ के सहसर कार्यवाह भैया  जी जोशी के साथ जो बैठक थी उसकी चर्चा भी सबको परेशान करने वाली थी। असल में इन दिनों संघ और भाजपा नेताओं का फीडबैक सरकार के बारे में एक जैसा आ रहा है।  दोनों ही इस बात पर सहमत हैैं कि अधिकारियों को काबू करने का मामला संभल नहीं पा रहा है। असंतोष बढ़ता जा रहा है और इसका इलाज नहीं किया तो हालात बिगड़ भी सकते हैैं। बताते हैैं कि सुहास भगत सरकार के साथ तालमेल नहीं बैठा पा रहे हैैं। भाजपा कार्यकर्ताओं से भी उनकी निकटता नहीं बन पा रही है। अब संघ की समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर क्या किया जाए? प्रभारी सहस्त्रबुद्धे भी कार्यकर्ताओं से जुड़ाव नहीं बना पा रहे हैैं। भगत जी ने अब तक जो किया है उससे कार्यकर्ताओं तक अच्छा संदेश नहीं पहुंचा है। कमजोर संगठन महामंत्री अक्सर कार्यकर्ताओं की पैरवी न तो संगठन में कर पाते हैैं न सरकार में। यही वजह है कि भाजपा में प्रभारी और संगठन महामंत्री के बदलाव पर भी माहौल में तब्दीली नहीं आई है। निराश कार्यकर्ता ने प्रदेश कार्यालय आना लगभग बंद सा कर दिया है। बीच में कुछ आवाजाही बढ़ी थी मगर संगठन के ठंडेपन से फिर हालात जस के तस हो गये हैैं।  पिछले दिनों पूर्व मु यमंत्री सुंदरलाल पटवा के विधानसभा क्षेत्र मंडीदीप में हुये नगरीय चुनाव में भाजपा की हार को संगठन की कमजोरी और सरकार की नाकामी के रूप में देखा जा रहा है। इसी चुनाव के साथ मैहर विधानसभा उप चुनाव में कुछ महीने पहले रिकार्ड मतों से जीतने वाली भाजपा मैहर नगर पालिका चुनाव में बुरी तरह पराजित हो गई। ऐसा ही नतीजा ईसागढ़ से आया था। खास बात यह है कि इन तीनों जगहों पर संगठन ने पूरी ताकत झौैंकी थी और मु यमंत्री ने रोड शो तक किये थे। मगर यह सब न तो कार्यकर्ताओं की उदासीन को तोड़ पाए और न मतदाताओं को वोट डालने के लिये निकाल पाए। दरअसल संगठन की कमजोरी इसमें सबसे खास वजह देखी जा रही है। एक तरह से संगठन, सरकार का पिछलग्गू दिखाई पड़ता है। उ मीदवार कौन होंगे, यह फैसला तो संगठन करता है मगर मर्जी सरकार की होती है। पूरा दारोमदार संगठन मंत्री और प्रदेश प्रभारी के ईर्दगिर्द घूम रहा है। इन दोनों की सकारात्मकता और मंडल तक के दौरे हैैं संगठन को मजबूत बना सकते हैैं। अभी तो सीन यह है कि कार्यकर्ताओं की संगठन नहीं सुन रहा है और संगठन की सरकार नहीं सुन रही है और सरकार और संगठन की अफसर नहीं सुन रहे हैैं। इन सब बातों से पार्टी हाई कमान और संघ मु यालय नागपुर के माथे पर बल पड़े गये हैैं। ऐसे में फजीहत संघ की हो रही है क्योंकि संघ फेल तो फिर क्या बचेगा?   प्रदेश भाजपा में संघ धमक कम होती जा रही है। इसके सबूत भाजपा संघ के नेताओं की एक बैठक में नजर आए। भोपाल के शारदा विहार में संघ के वरिष्ठ स्वयं सेवक भैया जी जोशी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ शिवराज सरकार के चुनिंदा मंत्रियों, सांसदों और प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों की बैठक थी। आमतौर से संघ की बैठक में क्या हुआ यह लीक नहीं होता है। दो दिवसीय इस बैठक में पहले दिन भाजपा नेता नहीं थे लिहाजा अंदर की खबरें न छपीं न टीवी चैनल्स पर दिखाई दीं लेकिन दूसरे दिन जैसे ही भाजपा नेताओं ने इसमें हिस्सा लिया तो शब्दश: खबरें अखबारों में छप गईं। यह तो संघ की धमक कम होने का पहला उदाहरण है। इसके पहले संघ के पदाधिकारियों के निर्देशों की खबरें भी गाहेबगाहे छपती रही हैैं। मगर अमित शाह और भैया जी मौजूदगी में जो कुछ कहा सुना गया उसका बाजार में आना चिंताजनक है। इस बैठक में ऐसे कुछ नेता भी शामिल थे जो उमा भारती को मु यमंत्री पद से हटाने के बाद विधायक दल की कार्यवाही का विवरण मीडिया को मोबाइल आन करके लाइव बता रहे थे। शारदा विहार की बैठक में भी कुछ इसी तरह का लीकेज था। दरअसल संगठन और सरकार के संबंध में उच्च स्तरीय चर्चाओं का इतना बाजारीकरण पहले कम ही देखने को मिला है। बहरहाल संघ परिवार ने प्रदेश भाजपा के साथ शिवराज सरकार की कमान कसने का अघोषित बीड़ा उठा लिया है। ऐसे में नतीजे योजना अनुरूप नहीं आये तो संघ की फजीहत भी सरेआम होना तय है। अभी तक तो जो हालात हैैं वह अच्छे नहीं है क्योंकि संघ से आये स्वयं सेवक आदर्श आचरण के कारण अपनी धमक व प्रतिष्ठा संगठन व सरकार में बनाते थे। मगर अब उनकी कार्यशैली को लेकर भी सवाल उठने लगे हैैं। यही है संघ की कमजोरी की खास वजह। अलग बात है कि इसे न तो संघ मानने को तैयार और न संगठन। सुधार नहीं हुआ तो समझिये गई भैंस पानी में।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

lohiya -rajnath singh

डॉ. राममनोहर लोहिया की समाजवादी विचारधारा भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित है। उन्होंने राजनैतिक धाराओं को दार्शनिक अवधारणा का रूप दिया। बीसवीं सदी में डॉ. लोहिया एक ऐसे व्यक्तित्व के रूप में उभरे, जिन्होंने राजनीति को भारत की राष्ट्रनीति के रूप में प्रस्तुत किया। यह बात केन्द्रीय गृह मंत्री  राजनाथ सिंह ने ग्वालियर में आईटीएम यूनिवर्सिटी में “डॉ. राममनोहर लोहिया स्मृति व्याख्यान-2016” में अपने व्याख्यान में कही।   कार्यक्रम में केन्द्रीय पंचायत, ग्रामीण विकास, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री  नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री  जयभान सिंह पवैया, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री  माया सिंह, आईटीएम यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति  रमाशंकर सिंह व कुलपति प्रो. के.के. द्विवेदी उपस्थित थे।   श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि महात्मा गाँधी की तरह डॉ. राममनोहर लोहिया भी स्वच्छता के पक्षधर थे। वो कहा करते थे कि नदियाँ भारत की भाग्य रेखाएँ हैं। डॉ. लोहिया ने नदियों की स्वच्छता के लिये सामाजिक आंदोलन चलाया। इसी भावना के अनुरूप वर्तमान सरकार ने पवित्र गंगा नदी को स्वच्छ बनाने के लिये “नमामि गंगे” कार्यक्रम की शुरूआत की है। वर्ष 2022 तक गंगा को पूर्णत: स्वच्छ बनाने का लक्ष्य है। सरकार गंगा की भाँति अन्य नदियों को भी साफ-सुथरा बनाने का भी प्रयास पूरी शिद्दत के साथ करेगी। गृह मंत्री ने कहा कि डॉ. लोहिया की यह भी मान्यता थी कि मूल चिंतन का विकास स्वभाषा में ही हो सकता है। इसीलिये उन्होंने भारतीय भाषाओं के विकास की पुरजोर हिमायत की। डॉ. लोहिया कुरीतियों के खिलाफ बेबाकी से अपनी राय रखते थे और उस पर अमल भी करते थे।   केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि डॉ. लोहिया का ईश्वर की सत्ता में विश्वास नहीं था। इसके बावजूद उनकी विचारधारा उत्कृष्ट थीं। उन्होंने धार्मिक आस्थाओं का सदैव ध्यान रखा। डॉ. लोहिया ने भगवान राम, कृष्ण और शिव पर गहन चिंतन कर नई व्याख्या दी और समाज को बताया कि इन सभी ने देश की सांस्कृतिक एवं सामाजिक एकता के लिये काम किया। उन्होंने कहा कि भारत में धन-दौलत से नहीं त्याग करने वालों को बड़ा माना जाता है। इसके उलट विदेशों में साम्राज्य के विस्तार के आधार पर राजा बड़े माने जाते रहे हैं। पर भारत में भगवान राम और राजा हरिश्‍चंद्र को बड़ा माना गया है। इसी क्रम में उन्होंने सम्राट हर्षवर्धन, संत रविदास और कबीर के त्याग का जिक्र किया। साथ ही कहा कि डॉ. लोहिया की विचारधारा भी इसी अवधारणा का समर्थन करती है।   सांसद  जनार्दन द्विवेदी ने कहा कि डॉ. लोहिया ने राजनीति और धर्म की अपने ही अंदाज में व्याख्या की थी। उनका मानना था कि धर्म दीर्घकालीन राजनीति और राजनीति अल्पकालीन धर्म है। वे कहा करते थे कि जो राजनीति समय की कसौटी पर खरी उतरती है, वह धर्म बन जाती है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

आयें, मिटटी के गणेश जी बनायें

एप्को देगा  मिटटी से गणेश जी बनाने का प्रशिक्षण  पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए एप्को 1,2 और 3 सितम्बर को भोपाल के 3 स्थान पर चलित वाहन प्रशिक्षण आयोजित करेगा। प्रशिक्षण में न केवल कच्ची मिट्टी से लोग अपने हाथों से ईकों फ्रेन्डली गणेश प्रतिमा बनाना सीखेंगे बल्कि इसे अपने घर नि:शुल्क ले भी जा सकेंगे। प्रशिक्षण वाहन 1 सितम्बर को गणेश मंदिर पिपलानी, 2 सितम्बर को मंदाकिनी ग्राउण्ड कोलार रोड और 3 सितम्बर को दशहरा मैदान बिट्टन मार्केट पर शाम 5 से 7 बजे तक रहेंगें। इसके अलावा चलित प्रशिक्षण वाहन विभिन्न स्कूलों में जाकर बच्चों को भी इको फ्रेन्डली गणेश मूर्ति बनाना सिखाएंगे।   आयुक्त, पर्यावरण श्री अनुपम राजन ने बताया कि पीओपी से होने वाली हानियों से जन-सामान्य को अवगत कराने और ईको फ्रेन्डली गणेश मूर्ति के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए शहर के विभिन्न स्थान पर प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। प्राय: घरों में स्थापित की जाने वाली मूर्तियाँ पीओपी और रासायनिक रंगों से बनी होती है, जो विसर्जन पर पर्यावरण समस्याओं को जन्म देती हैं। प्रशिक्षण वाहन में कच्ची मिट्टी से आसान और रोचक तरीके से मूर्ति बनाना सिखाया जाएगा। लोग मात्र 5 मिनट में ही अपने खुद के गणेश जी बना लेंगे। विसर्जन भी घरों में ही आसानी से हो जाएगा।   पीओपी मूर्तिकारों की कार्यशाला 31 अगस्त को   एप्को द्वारा 31 अगस्त को शाम 3 से 5 बजे तक पर्यावरण परिसर ई-5, अरेरा कॉलोनी, भोपाल में पहली कार्यशाला की जा रही है। कार्यशाला में पर्यावरण परिसर के अधिकारी-कर्मचारी और पीओपी से मूर्ति बनाने वाले लोगों को आमंत्रित किया गया है। मूर्ति बनाना सिखाने के साथ ही इसमें पीओपी मूर्तिकारों को पीओपी और रासायनिक रंगों के पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी भी दी जाएगी। कार्यशाला में आम नागरिक भी भाग ले सकते हैं।   हमारी परंपरा में नहीं है पीओपी मूर्ति पूजा   आध्यात्मिक रूप से विश्व में अपना वर्चस्व स्थापित करने वाली भारतीय संस्कृति में विसर्जन करने वाली प्रतिमाओं का निर्माण मिट्टी, गोबर, सुपारी आदि से करने की समृद्ध परंपरा है। ये वस्तुएँ जल में घुल भी जाती हैं और नदी-तालाब की तलछट को प्रदूषित भी नहीं करती। वहीं पीओपी अघुलनशील, तलछट के लिए हानिकारक और रासायनिक रंग पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए दुष्प्रभावी हैं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

rss miting bhopal

बीजेपी नेताओं ने कहा ऊपर से नीचे तक करप्शन    शैफाली गुप्ता    भोपाल  में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की समन्वय बैठक में प्रदेश के अफसर  निशाने पर रहे ।बीजेपी के अधिकांश सांसदों ,मंत्रियों और नेताओं ने अफसरशाही पर  भ्रस्टाचार करने के आरोप लगाए।  भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने तो दो टूक कहा  कि मुख्यमंत्री और मंत्री के ईमानदार होने से कुछ नहीं होता प्रदेश  में अधिकारी माहाभ्रष्ट हैं, ब्यूरोक्रेसी में नीचे से लेकर ऊपर तक भ्रष्टाचार फैला है।हर काम का 20 परसेंट लिया जा रहा है।  वहीं भाजपा सांसद और मत्रियों की पीड़ा भी संघ पदाधिकारियों के सामने आ गई।कुछ नेताओं ने तो यहाँ तक कहा कि हालात काबू में नहीं किये गए तो अगले चुनाव में भट्टा बैठ जाएगा    बैठक के दूसरे दिन  शिवराज सिंह की टीम से  चर्चा में कामकाज का लेखा-जोखा मांगा गया। इस दौरान सांसद बोले कि कलेक्टर और कमिश्नर उनकी सुनते नहीं हैं। फोन करो तो कभी-कभी दो तीन दिन बाद जवाब मिलता है। प्रमुख सचिव फोन का जवाब तक नहीं देते। शिकायतें सुन संघ पदाधिकारी आश्चर्यचकित थे। उन्होंने खुलकर ब्यूरोक्रेसी की शिकायतें करते हुए उपेक्षा के उदाहरण भी गिना दिए। एक सांसद ने कहा कि अफसर के सामने ऐसे खड़े होना पड़ता है कि जैसे याचक हों। अफसरों को इतना संरक्षण है कि वे मंत्री से ज्यादा पावरफुल हो गए हैं। कांग्रेस के कार्यकाल में भी ऐसी स्थिति नहीं देखी। कुछ मंत्रियों ने ये भी कहा कि अफसर उन्हें तवज्जो ही नहीं देते। 12 घंटे तक चली बैठक में सह सरकार्यवाह कृष्णगोपाल, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का मंत्रिमंडल, प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान, पार्टी पदाधिकारी एवं सभी सांसद मौजूद थे।   राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने संभवतः पहली बार टीम शिवराज के मंत्रियों से सीधी बातचीत कर  उनके कामकाज का ब्यौरा लिया । मंत्री और सांसदों ने ब्यूरोक्रेसी की शिकायतें करते हुए उपेक्षा के उदाहरण भी गिनाए। संघ की बैठक में अनुषांगिक संगठनों का असंतोष भी खुलकर सामने आया। यहां तक बताया गया कि कलेक्टर-कमिश्नर मंत्रियों की भी नहीं सुनते।   संघ ने इस बात के संकेत दिए हैं कि ब्यूरोक्रेसी पर नजर रखी जाएगी।संघ के सर कार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी एवं सह सरकार्यवाह कृष्णगोपाल ने भाजपा सहित सभी अनुषांगिक संगठनों से चर्चा की। संघ के दोनों दिग्गज पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री चौहान, संगठन महामंत्री सुहास भगत एवं प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान के सामने ही सभी मंत्रियों से चर्चा की।   इसके बाद सह सरकार्यवाह कृष्णगोपाल ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री सहित सभी पदाधिकारियों के साथ अलग से बैठक की। सभी मंत्रियों से उन्होंने पूछा कि पिछले दो साल के दौरान क्या उपलब्धियां रहीं? भविष्य के लिए क्या रोडमैप बनाया गया है? इसके लिए मंत्री पूरी तैयारी के साथ पहुंचे थे। उन्होंने अन्य वैचारिक संगठनों के साथ समन्वय को लेकर भी पूछताछ की क्योंकि अनुषांगिक संगठनों ने मंत्रियों की कार्यशैली को लेकर आरोप भी लगाए हैं।     प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नन्दकुमार  चौहान ने भीतर मीटिंग में हुई सभी बातों को नकार दिया और कहा  कि संघ की समन्वय बैठक में किसी भी तरह की राजनीतिक चर्चा नहीं की गई। पार्टी अब सेवा और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का अभियान चलाएगी। भाजपा अब डॉ. भीमराव आंबेडकर, गुरु गोविंद सिंह एवं नानाजी देशमुख की जयंती धूमधाम से मनाएगी। पीड़ित व शोषित वर्ग की सेवा के लिए प्रदेशभर में कार्यक्रम चलाए जाएंगे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraj singh amerika

एमपी के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में निवेश आकर्षित करने के लिये अमेरिकन कंपनियों को न्यौता देने 28 अगस्त से एक सितम्बर तक पाँच दिवसीय अमेरिका यात्रा पर जा रहे हैं। श्री चौहान न्यूयार्क में निवेशकों से मध्यप्रदेश में निवेश से संबंधित मुददों पर चर्चा करेंगे और उन्हें मध्यप्रदेश में निवेश के अनुकूल वातावरण और नीतियों की जानकारी देंगे।   मुख्यमंत्री 28 अगस्त रविवार को न्यूयार्क पहुँचेंगे। ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी संस्था द्वारा आयोजित कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में श्री चौहान का भव्य स्वागत किया जायेगा।   श्री चौहान 29 अगस्त को मध्यप्रदेश में निवेश करने में रूचि रखने वाले निवेशकों और उदयोगपतियों से अलग-अलग चर्चा करेंगे। इसमें दि कौल समूह के श्री राजीव कौल, मास्टर कार्ड की उपाध्यक्ष सुश्री तारा नाथान, पफाइजर के प्रतिनिधि श्री हेमिल्टन, जल प्रबंधन प्रौद्योगिकी की प्रमुख कंपनी एक्सलेम के प्रतिनिधि, एशिया स्पेसिफिक के गव्हर्नमेंट अफेयर्स के संचालक श्री क्लाउडियो लिलिएनफील्ड, इंडिया फर्स्ट ग्रुप के चीफ एक्जीक्यूटिव आफिसर श्री रान सोमर्स, समिट रिलायंस ग्रुप के सीईओ और प्रेसीडेंट श्री स्टीवन आर. मेमॉन, कोका कोला कंपनी के अंतर्राष्ट्रीय सार्वजनिक मामलों के उपाध्यक्ष श्री माइकल गोल्डजमेन, कस्टमर केयर और सेल्स साइरियस के उपाध्यक्ष श्री माइकल मूर, साबर सिक्यूरिटी आर्किटेक्चर और आईटी रणनीति के संचालक श्री शैलेन्द्र गुप्ता, एसएनपी टेक्नालाजी, व्यापार विकास के उपाध्यक्ष श्री सचिन पारिख, सोलर एनर्जी कंपनी के सीईओ श्री गोपाल खार शामिल हैं।   श्री चौहान 30 अगस्त को भी निवेशकों से भेंट करेंगे। इस दिन वे स्टेरी कंपनी के संस्थापक श्री चैतन्य कनौजिया, आरएमसी कंपनी के सीईओ श्री जेफ टोल, श्री पीटर बर्कले और श्री अनुपम सरवानेसवार, सोलेरिनो के सीईओ श्री राजीव नायर, सीआईएनएन के अध्यक्ष श्री स्टीव एक्यूनटो, एसपीवी इंटरनेशनल सेल्स के श्री मार्ग बुंचर, यू एस इंडिया बिजनेस काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. मुकेश अघी से मिलेंगे।   इसी दिन कई कंपनियों से निवेश संबंधी एमओयू भी होंगे। इसमें मुख्य रूप से यूएसटी ग्लोबल, आरस्यूस इन्फोटेक, एलटी फूडस, नेटलिंक से एम ओ यू प्रस्तावित हैं।   चौहान इंटल रिसर्च लेबोरेटरीज के प्रबंध संचालक  सुरेश जैन, नीति आयोग के पूर्व सदस्य  मुकेश चैटर और डॉ. नेमकुमार, हेल्प मी सी के सीईओ  जेकब मोहर, कोलेबेरा के अध्यक्ष  हितेन पटेल, यूएसटी ग्लोबल के सीईओ  साजन पिल्लई, सीएओ  एलेक्जेंडर वर्गीज, यूएसटी ग्लोबल के चेयरमेन  दान गुप्ता, अरसेस्यूज इन्फोटेक के  नीरव सोजतिया से भी निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।  मुख्यमंत्री  चौहान 31 अगस्त को भी निवेशकों से बात करेंगे। मुख्यमंत्री  चौहान एक सितंबर को अमेरिका से स्वदेश के लिये रवाना होकर 2 सितम्बर को स्वदेश लौटेंगे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

rss bhopal miting

धर्मांतरण-लव जेहाद, आरक्षण के मसले पर संघ चिंतित    भोपाल में  भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में आरएसएस की समन्वय बैठक में आरक्षण मुद्दे पर बन रही वर्ग संघर्ष की नौबत पर चिंता व्यक्त की गई। साथ ही धर्मांतरण, लव जेहाद एवं आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव की रणनीति और तैयारियों पर मंथन किया गया।   मैराथन बैठक में संघ के सर कार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी एवं बाद में सह सरकार्यवाह कृष्णगोपाल ने सत्ता-संगठन से जुड़े कई मुद्दों की समीक्षा की। साथ ही पिछले महीने हुई समन्वय बैठक की रिपोर्ट पर चर्चा की। समन्वय बैठक के कई सत्रों में आनुषांगिक संगठनों के कामकाज की समीक्षा चलती रही।   इनमें प्रदेश व केन्द्र से जुड़े गंभीर मुद्दे चर्चा में रहे। बैठक में मप्र के सभी पदाधिकारी एवं छत्तीसगढ़, राजस्थान व गुजरात से सत्ता-संगठन के दो-दो प्रतिनिधि भी बुलाए गए हैं। इन चारों राज्यों के गवर्नेंस की समीक्षा की गई। अमित शाह ने भैयाजी जोशी और सह सरकार्यवाह कृष्णगोपाल से एकांत में लंबी चर्चा की। भाजपा से जुड़े मसलों पर कृष्णगोपाल ने प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान, संगठन महामंत्री सुहास भगत एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से वन-टू-वन चर्चा की।    चारों केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, थावरचंद गेहलोत, अनिल माधव दवे, फग्गन सिंह कुलस्ते सहित राष्ट्रीय पदाधिकारी कैलाश विजयवर्गीय एवं प्रभात झा बैठक में दिन भर मौजूद रहे। दो साल में होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में संभागीय संगठन मंत्री एवं प्रदेश पदाधिकारियों सहित कुल 400 से अधिक प्रतिनिधि मौजूद हैं। इनमें संघ के करीब 55 आनुषांगिक संगठनों के प्रदेश एवं प्रांत स्तर के पदाधिकारी शामिल हैं।    संघ को मिल रहे फीडबैक के आधार पर प्रदेश में केन्द्र की योजनाओं के प्रचार पर जोर दिया। साथ ही अजा, अजजा, कर्मचारी वर्ग एवं कार्यकर्ताओं की शिकायतें दूर करने को भी कहा गया।   संघ ने एक महीने में दूसरी बार समन्वय बैठक में सत्ता-संगठन को तलब किया है। पिछली बार जहां संघ के क्षेत्रीय पदाधिकारी मौजूद थे वहीं इस बार सर कार्यवाह के सामने उन्हीं मुद्दों पर फिर से विचार मंथन किया जा रहा है। मंत्रिमंडल विस्तार के एक महीने बाद 30 जुलाई को आरएसएस के क्षेत्रीय प्रचारक अरुण जैन ने सत्ता-संगठन के वरिष्ठ नेताओं की समन्वय बैठक बुलाई थी।    बैठक में संघ के मालवा, महाकौशल और मध्यभारत के प्रांत प्रचारक पराग अभ्यंकर, श्री रंगराजे एवं अशोक पोरवाल सहित संघ के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे। प्रदेश पदाधिकारियों में विजेश लूनावत, वीडी शर्मा, रामेश्वर शर्मा,रंजना बघेल, अर्चना चिटनीस, विनोद गोटिया, अरविंद भदौरिया, कृष्णा गौर एवं सुदर्शन गुप्ता भी मौजूद थे।   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraj singh leptop vitran

  मुख्यमंत्री चौहान ने किया विद्यार्थियों का आव्हान अजय वर्मा  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की प्रतिभाओं का आव्हान किया है कि वे विकास में योगदान के लिए आगे आए। सरकार के साथ मिलकर प्रदेश-देश के विकास में योगदान के लिये संकल्पित हों। श्री चौहान भोपाल में  लाल परेड ग्राउंड में मेधावी विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना में विद्यार्थियों के लेपटॉप वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।   मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों को अनूठे अंदाज में हाईटेक तरीके से संकल्पित करवाया। उन्होंने सभी उपस्थित बच्चों को चमकते मोबाइल की रोशनी के साथ देश-प्रदेश के विकास में अपनी मेधा का सर्वश्रेष्ठ योगदान के लिये संकल्पित करवाया। छात्र-छात्राओं ने संकल्प लिया कि वे अपने जीवन को चमकाने के लिये प्रयास और परिश्रम में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। मौके पर माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं परीक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 17 हजार 196 छात्र-छात्राओं को लेपटॉप के लिए राशि का अंतरण किया गया। हाईटेक तरीके से वितरित किए गए। छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ सेल्फी भी ली।   मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बच्चों के साथ उनके भावनात्मक रिश्ते हैं। वे दिल की गहराइयों से चाहते हैं कि बच्चों का भविष्य चमकदार हो। उनका दुनिया में नाम हो। बच्चे बनेंगे आगे बढ़ेंगे, तो उनका परिवार, प्रदेश और देश भी बनेगा, बढ़ेगा। सरकार उनको आगे बढ़ने का हर साधन, सुविधा और मौका उपलब्ध करवाने के लिये प्रयासरत है। शिक्षा के रास्ते में आने वाली हर बाधा को समाप्त किया जा रहा है। नि:शुल्क किताबें, गणवेश, साइकिल, छात्रवृत्ति देने के साथ ही प्रतिभावान बेटियों को उच्च शिक्षा के लिये आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। उन्होंने कहा कि विभिन्न वर्गों के कमजोर और जरूरतमंद बच्चों को छात्रवृत्ति मिलती है। अब सामान्य वर्ग की प्रतिभाएँ भी गरीबी के कारण शिक्षा से वंचित नहीं हों, उनको भी छात्रवृत्ति दी जा रही है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के बच्चों में असाधारण प्रतिभा और मेधा है। प्रदेश के विकास में उनके योगदान के लिये जरूरी है कि उन्हें अच्छी से अच्छी शिक्षा मिलें। इसीलिये सरकार ने यह संकल्प लिया है कि देश की उच्च शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश पाने वाला एक भी बेटा-बेटी धनाभाव के कारण शिक्षा से वंचित नहीं रहे। संकल्प की पूर्ति के लिये योजना बनायी गयी है, जिसमें उच्च शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों, जिनके पालक फीस देने में असमर्थ है, की फीस सरकार द्वारा जमा की जाएगी। इस योजना को अधिक बेहतर बनाने, उनकी आकांक्षाएँ, अपेक्षाएँ बताने के लिये मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं से उनके फेसबुक, ट्विटर और पोर्टल पर सुझाव भेजने के लिए कहा।   मुख्यमंत्री  चौहान ने बच्चों के साथ संवाद करते हुए उनकी व्यवसायिक आकांक्षाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जो बच्चे नौकरी करना चाहते हैं उनके लिये नये रोजगार अवसर सृजित किये जा रहे हैं। स्वयं का उद्यम लगाने और दूसरों को रोजगार देने वाला बनने वालों को भी भरपूर मदद की जा रही है। इसके साथ ही जो बेटा-बेटी नये विचारों को मूर्तरूप देना चाहते हैं। उनको सहयोग करने के लिये वेंचर केपिटल फंड बनाया गया है। इस मद से सरकार नयी सोच के साथ कार्य करने वाली कंपनियों के शेयर क्रय करेगी। कंपनी के स्थापित हो जाने के बाद सरकार अपने अंश वापस लेकर दूसरी कंपनी में निवेश कर देगी। उन्होंने कहा कि व्यक्ति में कार्य करने की असीम संभावनाएँ हैं। सफलता सदैव साहसी के कदम चूमती है। उन्होंने बच्चों को छू लेंगे आसमाँ का संकल्प भी दिलाया।   कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 9वीं कक्षा की छात्रा कुमारी मीनू वर्मा, आरती मेवाड़ा, छात्र अरुण अहिरवार और नीरज कुशवाह को साइकिल प्रदान की। बारहवीं बोर्ड की प्रावीण्य सूची में स्थान पाने वाले प्रत्येक जिला टॉपर के बच्चे को प्रतीक स्वरूप कार्यक्रम में लेपटॉप वितरित किये। शेष लगभग 17 हजार बच्चों के बैंक खाते में 25-25 हजार की राशि लेपटॉप का बटन दबाकर अंतरित की।   स्कूल शिक्षा मंत्री कुंवर विजय शाह ने कहा कि कार्यक्रम में आये मेधावी बच्चे देश-प्रदेश का भविष्य हैं। उपस्थित बच्चे ही आगे चलकर डॉक्टर, इंजीनियर, प्रशासक, शिक्षक और नेता बनेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बच्चों के भविष्य को उज्जवल बनाने को प्रतिबद्ध है। इन प्रयासों में उनका विभाग और शिक्षक सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे। आदिम जाति कल्याण एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री ज्ञान सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अनुसूचित जाति और जनजाति के विकास के लिये नयी सोच और दिशा के साथ प्रयास किये हैं। इनके परिणाम भी मिलने लगे हैं। प्रदेश में एक नया वातावरण बना है। अनुसूचित जाति-जनजाति के भाई-बहन हवाई जहाज से विदेशों में पढ़ने जा रहे हैं। परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के कार्यक्रमों आदि की पहल से आज लोकसेवा आयोग, आई.आई.टी. और मेडिकल आदि की परीक्षाओं में भी अनुसूचित जाति-जनजाति के बच्चे बड़ी संख्या में चयनित होने लगे हैं। इस अवसर पर राज्य मंत्री तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास  दीपक जोशी भी उपस्थित थे।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

gst mp

    गुड्स सर्विस टैक्स (जीएसटी) लागू करने के लिए विधानसभा के  एक दिवसीय अधिवेशन में सर्वसम्मति से इसे पारित किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इसे देश और प्रदेश के लिए हितकर बताया ।    कांग्रेस और भाजपा के विधायकों ने इस बिल को कुछ संशोधनों के साथ पारित करने पर सहमति जताई है। अधिकांश विधायकों को कहना है कि इससे देश और प्रदेश में एक समान कर प्रणाली बनेगी। इसलिए इसका विरोध नहीं कर रहे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सीतासरन शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कार्यकारी नेता प्रतिपक्ष बाला बच्चन समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।  सदन की शुरुआत होने पर विधि एवं विधायी कार्य मंत्री रामपाल सिंह ने इस बिल का प्रस्ताव सदस्यों के बीच रखा जिस पर अध्यक्ष ने चर्चा कराने पर सहमति दी।   इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जीएसटी लागू होने से देश में आर्थिक एकीकरण होगा और अर्थव्यवस्था बढ़ेगी।    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा देश की जीडीपी बढ़ने का लाभ प्रदेश को भी मिलेगा और प्रदेश का विकास और तेजी से होगा। इससे प्रदेश के आम नागरिकों को भी फायदा होगा। इससे पहले विधानसभा में निधन श्रद्धांजलि के बाद सदन समवेत हुआ तो बाला बच्चन और रामनिवास रावत ने बाढ़ और सिंहस्थ घोटाले पर चर्चा की मांग की जिस पर अध्यक्ष सीतासरन शर्मा ने कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में हुए फैसले के आधार पर चर्चा से इनकार किया। इसके उपरांत मंत्री रामपाल सिंह ने जीएसटी संशोधन के अनुसमर्थन के लिए प्राप्त लोकसभा सचिवालय की सूचना पटल पर रखी। मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इसका अनुसमर्थन किया।   संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा जीएसटी  पूरे देश में लागू होने से आम नागरिकों की तरक्कती के द्वारा खुलेंगे। यह बिल विधानसभा मे सर्वसम्मति से पारित हुआ यह सभी के लिए खुशी की   वित्त एवं वाणिज्यकर मंत्री जयंत मलैया ने कहा  यह प्रदेश के लिए हितकारी है। इस टैक्स से ई-कॉमर्स से होने वाले नुकसान की पूर्ति हो सकेगी। पेट्रोल और एल्कोहल को इससे बाहर रखा गया है। इस पर राज्य कर लगा सकेंगे।   कार्यकारी नेता प्रतिपक्ष बाला बच्चन ने कहा जीएसटी बिल अच्छा है, इससे देश का आर्थिक परिदृश्य बदलेगा लेकिन इसमें पेट्रोलियम उत्पादों को भी शामिल किया जाना चाहिए। इससे लोगों को राहत मिलेगी।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

himadri singh

  शहडोल लोकसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस अब किसी भी दिन अपना उम्मीदवार घोषित कर सकती है। पूर्व सांसद राजेश नंदनी सिंह की बेटी हिमाद्री सिंह को ही पार्टी इस उपचुनाव में अपना उम्मीदवार बनाने जा रही है। हिमाद्री के नाम पर प्रदेश के सभी दिग्गज नेताओं ने अपनी सहमति दे दी है।   खबर है  हिमाद्री सिंह को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुलाया था। सोनिया गांधी और हिमाद्री सिंह के बीच बातचीत हुई। इसके बाद यह लगभग तय हो गया है कि हिमाद्री ही यहां से उपचुनाव लड़ेंगी। यहां से पूर्व मंत्री बिसाहू लाल सिंह और पुष्पपराज गढ़ के विधायक फुंदेलाल मॉर्को का नाम भी लोकसभा उम्मीदवार की दौड़ में माना जा रहा था।   हिमाद्री का मन कुछ दिन पहले तक चुनाव लड़ने का नहीं था, लेकिन पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव हिमाद्री से लगातार सम्पर्क में रहे। आखिर दोनों नेताओं ने हिमाद्री को चुनाव लड़ने के लिए तैयार कर लिया है।   कांग्रेस इसी महीने से शहडोल में मोर्चा संभालने जा रही है। राष्टÑीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी मोहन प्रकाश का इसी माह शहडोल दौरा होने वाला है। वे यहां पर कार्यकर्ताओं से बातचीत कर सकते हैं। वहीं पीसीसी ने आठ विधायकों को लोकसभा क्षेत्र की एक-एक विधानसभा की जिम्मेदारी दी है। विधायक कमलेश्वर पटेल को जैतपुर, संजय उइके को मानपुर, रजनीश सिंह को अनूपपुर , फंूदेलाल मार्को को पुष्पराजगढ़, मनोज अग्रवाल को कोतमा, सौरभ सिंह को बडवारा, ओंकार सिंह मरकाम को बांधवगढ़ और रामपाल सिंह को जयसिंह नगर विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी है। ये सब भी इसी महीने से यहां पर ढेरा डालने वाले हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

madhyprdesh barish

रीवा, गुना सहित कई जिलों में फिर भारी बारिश का अलर्ट   दो दिन के ब्रेक के बाद मंगलवार को राजधानी भोपाल फिर हल्की बारिश से तरबतर हो गई। दोपहर 12 बजे के बाद शहर में कई जगह हल्की बारिश हुई। मौसम केंद्र ने प्रदेश के पूर्वी हिस्से में भारी बारिश होने की संभावना जताई है।   यहां अलर्ट भोपाल में मंगलवार सुबह 8.30 बजे तक 1.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस सीजन में यहां अब तक 1241 मिमी से ज्यादा पानी बरस चुका है। जबलपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना, उज्जैन, देवास में भी बारिश हुई। गुना, राजगढ़, आगर, सतना, रीवा, शहडोल समेत कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम केंद्र ने इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।    भोपाल, इंदौर, मंडला, हरदा, होशंगाबाद, नरसिंहपुर, जबलपुर जिलों में आज गरज- चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम केंद्र ने बताया कि बांग्लादेश के पास बना लो प्रेशर सिस्टम झारखंड, बिहार, छतीसगढ़ होता हुआ पूर्वी मप्र से दस्तक दे सकता है। इस वजह से फिर तेज बारिश होने का अनुमान है। प्रदेश में अब तक सामान्य से 33 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। पूर्वी मप्र में 30 और पश्चिमी मप्र में 36 फीसदी ज्यादा पानी बरस चुका है।   30 जिले में सामान्य से 20 प्रतिशत ज्यादा, 19 में सामान्य और 2 जिले में कम वर्षा दर्ज मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 01 जून से 22 अगस्त तक हुई वर्षा के आधार पर 30 जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा, 19 जिले में सामान्य तथा 2 जिले में कम वर्षा दर्ज की गई है।   सामान्य से अधिक वर्षा वाले जिले- जिन जिलों में 20 प्रतिशत से अधिक वर्षा हुई है। इनमें जबलपुर, कटनी, मण्डला, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, सतना, इंदौर, झाबुआ, अलीराजपुर, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, रतलाम, शाजापुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा, राजगढ़, होशंगाबाद और बैतूल है।   सामान्य वर्षा वाले जिलों में छिन्दवाड़ा, सिवनी, डिण्डोरी, टीकमगढ़, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, धार, खरगोन, बुरहानपुर, देवास, मुरैना, श्योपुरकला, भिण्ड, ग्वालियर, दतिया, हरदा, खण्डवा और आगर शामिल हैं। कम वर्षा वाले जिले बड़वानी और बालाघाट हैं।   बाढ़ से 3.80 लाख आबादी प्रभावित प्रदेश में बाढ़ और अति वर्षा से 3 लाख 83 हजार 459 आबादी प्रभावित हुई। कुल 103 जनहानि दर्ज की गई है। इक्कीस लोग घायल हुए हैं और 7 लोग लापता है। वर्षा से 2760 मकान पूरी तरह और 44 हजार 200 आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए। बाढ़ के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में समय-समय पर संचालित राहत शिविरों की संख्या 162 रही है। इन शिविरों का उपयोग 22 हजार 387 लोग ने किया। मानसून मौसम में सबसे ज्यादा सतना में 40 और रीवा में 29 शिविर वर्तमान में संचालित किये जा रहे हैं।   इसके अलावा मानसून मौसम में प्रदेश के 26 जिलों में 398 पशुहानि हुई। पन्ना जिले में 2 बांध फूटे और छतरपुर जिले में 2 पुलिया क्षतिग्रस्त हुई।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

rss gwalior

 संघ के चिंतन में संगठन मंत्रियों की चिंता      राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की चार दिवसीय चिंतन बैठक 26 अगस्त से ग्वालियर में शुरू हो रही है। बैठक में देशभर से संघ के चार सौ से अधिक प्रचारक और केन्द्रीय व प्रांतीय पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। बैठक में संघ से भाजपा में आने वाले संगठन मंत्रियों की भूमिका पर नए सिरे से विचार किया जाएगा। इसके अलावा संघ से सेवा कार्यो और शाखाओं के विस्तार पर भी मंथन किया जाएगा।   राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से निकलकर भाजपा का काम देखने वाले संभागीय और विभागीय संगठन मंत्रियों का भविष्य क्या होगा, यह संघ की ग्वालियर में होने वाली चिंतन बैठक में तय किया जाएगा। 26 अगस्त से शुरू होने वाली इस चार दिनी चिंतन बैठक में संघ के सर कार्यवाह सुरेश भैया जी जोशी समेत अनेक  पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक में देशभर के चार सौ से अधिक प्रचारकों को बुलाया गया है। बैठक के अंतिम दिन संघ के सरसंघ चालक मोहन भागवत के भी मौजूद रहने की संभावनाा है।   भाजपा में सालभर पहले तक जिले, विभाग और संभाग में संगठन मंत्री हुआ करते थे, पर सालभर पहले संघ ने इस व्यवस्था में बदलाव करते हुए जिलों और विभाग से संगठन मंत्रियों की छुट्टी कर दी थी। इतना ही नहीं पांच संभागों को छोड़कर शेष संभागों से भी संभागीय संगठन मंत्रियों को कार्यमुक्त कर दिया था। संघ के इस निर्णय से संघ के ही कुछ पदाधिकारी सहमत नहीं है। उनका तर्क है कि संगठन मंत्री की व्यवस्था खत्म से संघ की भाजपा पर पकड़ कमजोर हो रही है। ग्वालियर में होने वाली चिंतन बैठक में संगठन मंत्रियों के नए सिरे से दायित्वों पर विचार किया जाना है। फिलहाल संघ ने प्रांतस्तर पर संगठन मंत्रियों की तैनाती का प्लान तैयार किया है पर इस पर अब तक पूरी तरह अमल नहीं हो पाया है। अब फिर से संभागों में संगठन मंत्रियों की तैनाती पर विचार किया जा रहा है।   ग्वालियर के आईपीएस कालेज परिसर में होने वाली इस चार दिवसीय बैठक  में संघ और उसके अनुषांगिक संगठनों द्वारा चलाए जा रहे सेवा कार्यो की भी समीक्षा होनी है। संघ इस समय पूरे देश में विभिन्न प्रकार के एक लाख 52 हजार 388 सेवा कार्य चला रहा है। संघ ने पूरे देश को 54 हजार मंडलों में विभाजित किया है, जिसमें से तीन हजार मंडलों में उसके काम चल रहे हैं। बैठक में संघ की शाखाओं के विस्तार पर भी बात होगी। संघ की इस समय पूरे देश के 33 हजार 222 स्थानों पर 51 हजार 330 से अधिक शाखाएं संचालित हो रही है। मध्यप्रदेश में इस समय संघ की चार सौ से अधिक स्थानों पर 6 हजार 321 शाखाएं संचालित हो रही है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraj singh god me

    पहला विश्लेषण : मध्य प्रदेश के उन दो पुलिसकर्मियों को तहेदिल से बधाई, जिन्होंने अपने मुख्यमंत्री को गोद में उठा रखा है. मुख्यमंत्री की निंदा या इस तस्वीर पर मौज लेने वाले यह न देख पाये कि उस तस्वीर में एक को छोड़ बाकी सब अपना दायित्व निभा रहे हैं, बल्कि मुख्यमंत्री को गोद में उठाने वाले दोनों ही जवान हंस रहे हैं. दोनों ने मुश्किल से अपनी हंसी रोक रखी है, मानो वे मुख्यमंत्री को गोद से उतारकर खूब हंसना चाहते हों. उनका पेट फटने वाला हो. बल्कि दोनों सिपाहियों के पीछे सफ़ारी सूट में जो जवान नज़र आ रहे हैं, वो सरकारी तंत्र का यह परफ़ेक्ट पिक्चर प्रस्तुत कर रहे हैं. जो काम कर रहा है, वह हंस रहा है. जो काम नहीं कर रहा है, वो ऐसे दम फुलाये है, जैसे वही काम कर रहा है.   दूसरा विश्लेषण : अब आते हैं तस्वीर के मुख्य किरदार यानी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर. तस्वीर देखकर दो बातें नज़र आईं. पहला कि मुख्यमंत्री ज़रा भी असहज नहीं हैं, बल्कि अभ्यस्त लग रहे हैं. दूसरा, अगर पहली बार गोद में बैठे हैं तो उस लिहाज़ से भी उनका परफॉर्मेंस अच्छा है. हेलिकॉप्टर में बैठकर खिड़की से एकांत उदास धरा पर फैले जल-जीवन को देखने की तस्वीर की जगह यह तस्वीर कितनी अच्छी है. वे वहां से बाढ़ का मुआयना कर रहे हैं, जहां से बाढ़ में फंसे लोग मुआयना करने वाले हेलिकॉप्टर को आंख पर उंगलियों के छज्जे बनाकर देखा करते हैं.   तीसरा विश्लेषण : पानी का स्तर सभी के घुटने से काफी नीचे दिख रहा है. जहां पर मुख्यमंत्री को गोद में उठाया गया, वहां तो पानी सामान्य है. ख़तरे के निशान से काफी नीचे. जाच होनी चाहिए कि ऐसी जगह पर गोद में उठाने का निर्देश किसने दिया या सिपाहियों ने अति उत्साह में अपने मुख्यमंत्री को गोद में उठा लिया. क्या ये सिपाही अपने मुख्यमंत्री को कम गहरे पानी से अधिक गहरे पानी की तरफ ले जा रहे थे? अगर ऐसा है तो मामला ख़तरनाक लगता है. मैं सिर्फ तस्वीर के आधार पर विश्लेषण पेश कर रहा हूं. सूचना के आधार पर नहीं.   चौथा विश्लेषण : एक और तस्वीर है, जिसमें शिवराज सिंह के पांव पानी में हैं. ऐसा लगता है कि उनके पांव पड़ते ही पानी ने अपने कदम पीछे खींच लिए हैं. इस तस्वीर में वे गोद में नहीं हैं, मगर इस बार उनका जूता किसी की गोद में है. मुख्यमंत्री को गोद में उठाने वाले दोनों सिपाही फ्रेम से बाहर हैं, बल्कि ग़ायब हैं. राम जाने कहीं निलंबित न हो गए हों! सफ़ारी सूट वाले सुरक्षाकर्मी को जूते उठाने का मौका मिला है. सुरक्षाकर्मी ने इसलिए जूते उठाए होंगे, क्योंकि मुख्यमंत्री ने अपने दोनों हाथ से पजामे उठा रखे हैं. उनका हाथ फ्री नहीं है, वर्ना वे अपने जूते आप ही उठाते. अब एक साथ पजामा भी उठाओ और जूता भी, मेरे ख़्याल से मीडिया यह कभी नहीं समझ पाएगा.   पांचवा विश्लेषण : सीएम के पीछे के सारे लोग अपने जूते में हैं. वे आराम से उसी पानी में चल रहे हैं, जिसमें सीएम के भाव से ऐसा लग रहा है जैसे वे कमर भर पानी में चले जा रहे हों. यहां तक कि जिसके कंधे पर मुख्यमंत्री के जूते का भार है, उसने भी अपने जूते नहीं उतारे हैं. कहीं ऐसा तो नहीं कि उस सुरक्षाकर्मी के पास कई जोड़ी जूते हैं और सीएम के पास एक जोड़ी ही. इसके अलावा मेरी नज़र मुख्यमंत्री का जूता उठाये सुरक्षाकर्मी के बगल में चल रहे एक खाकीधारी पुलिसकर्मी पर पड़ी. उसके दोनों पांव ख़ाली थे, जूता मुक्त. तब से सोच रहा हूं कि उसके जूते किसने उठा रखे होंगे!  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

flad mp

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बाढ़ से प्रभावित हर व्यक्ति को सहायता दी जायेगी। उन्होंने कहा कि एक-एक घर का सर्वे कर क्षति का आकलन कर सहायता राशि के साथ ही पुनर्वास सामग्री भी उपलब्ध करवायी जायेगी। अतिवर्षा से प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा इस आपदा की घडी में सभी मानवीय संवेदना का परिचय दें।    मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बाढ़ के दौरान किसी की मृत्यु होने पर उसे मुआवजे के रूप में 4 लाख रुपये दिये जायेंगे। मकान पूर्णत: क्षतिग्रस्त होने पर 95 हजार रुपये और बाढ़ प्रभावित परिवार को 50 किलो गेहूँ दिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि बाढ़ से गाय-भैंस की मृत्यु पर 30 हजार रुपये, बछड़ा-बछड़ी की मृत्यु पर 10 हजार, सुअर की मृत्यु पर 3000, मुर्गा-मुर्गी की मृत्यु पर 60 रुपये की सहायता संबंधित को दी जायेगी। उन्होंने कहा कि झुग्गियों और दुकानों के क्षतिग्रस्त होने पर तत्काल सहायता के तौर पर 6000 रुपये उपलब्ध करवाये जायेंगे।   मुख्यमंत्री ने कहा कि नदी-नालों के किनारे बसे व्यक्तियों को उनकी सहमति से सुरक्षित स्थान पर बसाने का भी कार्य किया जायेगा, जिससे उन्हें निचले इलाकों में आने वाली बाढ़ से होने वाले नुकसान से हमेशा के लिये निजात दिलवायी जा सके। मुख्यमंत्री रीवा में निपानिया, पदमधर कॉलोनी सहित अनेक बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुँचे और स्थिति का जायजा लिया। श्री चौहान ने निर्देश दिये कि शहर में मलवा हटाकर व्यापक पैमाने पर सफाई कार्य किया जाये। ब्लीचिंग पावडर और दवाई का छिड़काव किया जाये, ताकि बीमारी न फैले। मृत पशुओं को तत्काल उठवाने के निर्देश दिये। उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने और प्रभावितों को अगले दो दिन तक खाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने बाढ़ में क्षतिग्रस्त घरों के स्वामियों को पन्नी और बाँस-बल्ली देने को कहा। श्री चौहान त्यौंथर और जवा भी गये और राहत-पुनर्वास कार्यों का अवलोकन किया।   मुख्यमंत्री श्री चौहान बाढ़ प्रभावितों के लिये बनाये गये अस्थायी राहत शिविरों में भी पहुँचे। उन्होंने प्रभावितों के लिये दिये जाने वाले भोजन और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने पीड़ितों से कहा कि मैं आपके दुख-दर्द में सहभागी बनने आया हूँ। आपको हरसंभव सहायता दी जायेगी। उन्होंने स्वयं अपने हाथों से बाढ़ प्रभावितों को नाश्ता दिया।   मुख्यमंत्री ने पन्ना के बाढ़ प्रभावित गाँवों का भी किया निरीक्षण   चौहान ने पन्ना जिले के अमानगंज पहुँचकर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गाँवों का दौरा किया। श्री चौहान ने अमानगंज, गढ़ोखर, कमताना, बिल्हा, हिनौती, सिंघोरा सहित कई गाँव में बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ की सूचना मिलते ही वे सभी कार्यक्रम स्थगित कर सतना, रीवा और पन्ना आये हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ की सूचना मिलते ही सड़क मार्ग से इटारसी पहुँचकर ट्रेन पकड़ी और सतना-रीवा में राहत बचाव कार्य का जायजा लेने के बाद पन्ना आये हैं। श्री चौहान ने कहा कि सरकार बाढ़ पीड़ितों की हरसंभव सहायता करेगी। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का तत्काल सर्वेक्षण करने के निर्देश दिये गये हैं। पूरी पारदर्शिता से सर्वेक्षण कर उचित मुआवजा दिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने नंगे पैर चल नाले के पार जाकर बाढ़ पीड़ितों से भेंट की। मुख्यमंत्री ने कमताना तथा गढ़ोखर में आम जन से संवाद किया। उन्होंने पण्डवन में केन नदी पर बने पुल का निरीक्षण कर कहा कि पुल का तकनीकी परीक्षण करवाया जायेगा। आवश्यक होने पर पुल में सुधार और उसे चौड़ा करने की कार्यवाही की जायेगी। श्री चौहान ने कमताना में ट्रेक्टर में सवार होकर आमजन से वार्तालाप किया।   मानवीय संवेदनाओं के साथ बाढ़ पीड़ितों की मदद करें मुख्यमंत्री  चौहान ने अधिकारियों को  बाढ़ पीड़ितों को पूरी मानवीय संवेदनाओं के साथ अधिकतम हरसंभव मदद उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये हैं।मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि प्रभावित क्षेत्र के निवासियों को अगले दो दिन तक पका भोजन उपलब्ध करवाया जाये। इसके बाद प्रत्येक पीड़ित परिवार को 50 किलो खाद्यान्न दिया जाये। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावितों को राहत सहायता मध्यप्रदेश सरकार देगी। इसके लिये शीघ्र ही सर्वे का काम प्राथमिकता से शुरू करवाकर पूरा किया जाये। सर्वे दल में पार्षद, पंच सहित स्थानीय जन-प्रतिनिधि या जाये। बाढ़ से क्षति का आकलन कर तत्काल राहत सहायता दी जाये।   मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि क्षतिग्रस्त सड़क, पुल-पुलिया, विद्युत लाइन, विद्युत खम्बे, पेयजल पाइप लाइन का सुधार काम युद्ध-स्तर पर किया जाये। उन्होंने रीवा नगर के क्षतिग्रस्त पेयजल फिल्टर प्लांट की तत्काल मरम्मत करवाने के निर्देश दिये। इसके लिये आवश्यक धनराशि शीघ्र दी जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावितों को राहत पहुँचाने में प्रशासन ने पूरी मुस्तैदी से काम किया। साथ ही समाज के लोगों की भरपूर मदद मिली। स्वयंसेवी संगठनों का सहयोग भी सराहनीय रहा।   मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में भी कई इलाकों में बारिश की चेतावनी है। इसके मद्देनजर जल-निकासी की पूरी तैयारी करें। अति-वर्षा एवं बाढ़ की स्थिति में बचाव काम और राहत के इंतजाम सुनिश्चित किये जायें। बताया गया कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना, होमगार्ड, पुलिस बल, शासकीय सेवक, नागरिक, स्वयंसेवी संगठन ने बचाव एवं राहत कार्य में सराहनीय योगदान दिया है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

barish satna rewa

  मुख्यमंत्री  चौहान  सतना और रीवा  पहुँचे मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान  सतना और रीवा क्षेत्र में अति वृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों और पीड़ितों से मिलने के लिये शनिवार रात 10 बजे सतना पहुँचे। श्री चौहान सतना पहुँचते ही बाढ़ प्रभावितों के लिये स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बनाये गये अस्थाई राहत शिविर पहुँचे। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की मदद और उनकी देखभाल के लिये मैं आया हूँ। प्रभावितों को हरसंभव सहायता दी जायेगी।   बबलू मार्टिन की याद को अक्षुण्ण बनाया जायेगा   मुख्यमंत्री श्री चौहान सतना से मैहर के लिये रवाना हुए और उन्होंने बारिश के दौरान एक भवन के धराशायी होने से घायल हुए पीड़ितों से अस्पताल में मुलाकात की। श्री चौहान ने इस दुर्घटना में एक चार वर्षीय बालक मयूर गुप्ता को बचाने में अपनी जान गँवाने वाले फुटबाल और क्रिकेट के खिलाड़ी बबलू मार्टिन के परिजनों से भी मुलाकात कर उन्हें ढाँढस बँधाया। उन्होंने परिजनों को 5 लाख रूपये की सम्मान निधि देने की घोषणा की। श्री चौहान ने बबलू मार्टिन के सेवाभाव और साहस की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने मानवता के लिये जो बलिदान दिया है, उस पर प्रदेश को गर्व है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस दुर्घटना में मृत हुई सुश्री रानी गुप्ता के परिजनों से भी मुलाकात की और उन्हें सांत्वना प्रदान की। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल ओमप्रकाश, प्रभा और शालू के स्वास्थ्य की भी जानकारी ली और कहा कि उन्हें बेहतर इलाज उपलब्ध करवाया जायेगा।   कोई भी अधिकारी बाढ़ राहत का कार्य छोड़कर उनके साथ न आये   मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सतना-रीवा के उनके दौरे के दौरान कोई भी अधिकारी बाढ़ राहत कार्य छोड़कर न आये। वे अपना काम करेंगे, मैं अपना काम करूँगा।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

barish madhyprdesh

  बन रहा है एक और डीप डिप्रेशन प्वाइंट और बरसेंगे बादल      मध्य प्रदेश के मैहर में बारिश के बाद एक बिल्डिंग भरभरा के गिर गई। पिछले 24 घंटे में भारी बारिश के कारण 15 लोगों की मौत हो गई हैं।  इसमें सागर जिले में 7 , कटनी में 2 ,  छतरपुर में 3 और  सांची में तीन लोगों की मृत्यु हुई है । मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को 4-4  लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है ।    मैहर में हाउसिंग बोर्ड की बिल्डिंग गिरने के पीछे गंभीर लापरवाही सामने आई है। बताया जा रहा है कि जमीन धंसने के कारण छोटे हुए पिलर को हाउसिंग बोर्ड ने उसी के उपर चुनाई करा कर बढ़वा दिया था। बताया जा रहा है यह निर्माण इंजीनियर यशवंत दोहरे और उपयंत्री द्विवेदी के संरक्षण में हुआ था। इसमें ठेकेदारों और इंजीनियरों की मिलीभगत भी सामने आ रही है। बिल्डिंग का निर्माण 2 साल पहले हुआ था।   सागर के राहतगढ़ में एक मकान के गिरने से सात के मरने तथा तीन लोगों के घायल होने की खबर है। राहतगढ़ में यह घटना रात दो बजे बताई जा रही है। बारिश के चलते सागर का जबलपुर छतरपुर आदि शहरों से सम्पर्क कट गया है। बुंदेलखंड के छतरपुर, दमोह, पन्ना और कटनी में जोरदार बारिश से जनजीवन प्रभावित है। दमोह जिले के मड़ियादो-हटा,पटेरा,रनेह,छतरपुर और पन्ना जिले से संपर्क टूट गया।   बाढ़ के हालातों का जायजा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ले रहे  हैं।मुख्यमंत्री ने बारिश से  मारे गए लोगों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपए मुआवजे का भी ऐलान किया है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने  अपने निवास पर  आपदा प्रबंध से जुड़े आला अफसरों की बैठक बुलाई। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये हैं कि प्रभावित क्षेत्रों के बांधों से पानी एक साथ नहीं छोड़ा जाये।  पानी उतरने के बाद नुकसान सर्वे का काम तुरंत शुरू किया जाये।   मध्य प्रदेश के कई इलाकों में आने वाले कुछ दिन मौसम के लिहाज से बेहद खतरनाक साबित होने वाले हैं। मौसम विभाग का कहना है कि 17 अगस्त को बंगाल की खाड़ी पर बना डीप डिप्रेशन अब मध्य भारत की ओर  है। 20 अगस्त को मध्य प्रदेश इस डीप डिप्रेशन की चपेट में रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि इन दो दिनों में मध्य प्रदेश में तूफानी बारिश होने की आशंका है। इतना ही नहीं, 22 अगस्त से एक और डीप डिप्रेशन प्वाइंट बंगाल की खाड़ी में एक्टिव हो जाएगा, जिसके बाद मध्य प्रदेश एक बार फिर से भारी बारिश की चपेट में होगा।    मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान बारिश का तीव्रतम प्रकोप देखने को मिल सकता है। मॉनसूनी हवाओं के कारण प्रदेश के पूर्वी इलाकों में 50 किमी प्रतिघंटे तक की तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही मूसलाधार बारिश तूफान का रूप अख्तियार कर सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक पूरा प्रदेश इसकी चपेट में आने की संभावना है। लेकिन शुरूआती तौर पर इसका असर पूर्वी मध्य प्रदेश में देखने को मिलेगा, जहां पहले ही बारिश बीते एक हफ्ते से अपना कहर बरपा रही है। इस स्थिति में इन इलाकों में हालात और बिगड़ने की आशंका है।    प्रदेश में रेड अलर्ट जारी : सतना और रीवा सम्भागों में मूसलाधार बारिश के बाद अब डीप डिप्रेशन प्वाइंट के आगामी असर को देखते हुए प्रदेश में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। 19 अगस्त से शुरू होने वाले इस रेड अलर्ट को आने वाले दिनों तक जारी रखने का फैसला किया गया है। आंकड़े बताते हैं कि आने वाला एक हफ्ता प्रदेश के लिए मूसलाधार बारिश वाला साबित हो सकता है, लिहाजा प्रदेश में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है। रेड अलर्ट जारी करने का मतलब है कि प्रदेश में कई इलाकों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। इस बारिश का दायरा काफी बड़ा होगा, जो जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित करेगा।    सतना-रीवा में हालात बदतरमध्य प्रदेश के पूर्वी इलाकों में भारी बारिश के कारण बने हालातों का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि रीवा शहर को बाढ़ के खतरे के कारण खाली कराया जा रहा है। कई इलाकों में पानी भरने के बाद लोग पहले ही पलायन कर चुके हैं। बाकी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। रीवा, सतना और पन्ना में बीते हफ्ते भर से मूसलाधार बारिश जारी है। ज्यादातर सम्पर्क मार्ग कट चुके हैं, दर्जनों घर धराशायी हो चुके हैं और लाखों लोग जलभराव के बाद बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। मौसम विभाग के चेतावनी के बाद रीवा और सतना जिलों में हालात और खराब होने की आशंका जताई जा रही है।   कटनी में भी जनजीवन प्रभावितमूसलाधार बारिश की चपेट में आने के बाद कटनी में भी हालात खतरनाक हो गए हैं। इलाके की कई नदियों के जलस्तर में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। तेज बारिश के कारण कई जगहों से घरों के गिरने की खबर है, तो वहीं घरों में पानी घुसने के बाद लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ रहा है। कटनी में हालात बिगड़ने के बाद प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं बारिश से प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में बना है डीप डिप्रेशन प्वाइंटमौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से उठा डीप डिप्रेशन इस वक्त झारखंड के ऊपर बना हुआ है। जिसके कारण मॉनसूनी हवाओं का बहाव छत्तीसगढ़ से लेकर पूरे मध्य प्रदेश में बना हुआ है। प्रदेश में कई जगह मूसलाधार बारिश हो रही है। सतना और रीवा जिले पहले ही बाढ़ की मार झेल रहे हैं। अनुमान है कि एक से दो दिन इन इलाकों के अलावा प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। पूर्व से पश्चिम तक एक साथ भीगेगा प्रदेशमौसम विभाग का अनुमान है कि मध्य प्रदेश के पूर्वी इलाकों में बारिश की स्थिति बद से बदतर हो सकती है। माना जा रहा है कि मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में मूसलाधार बारिश हो सकती है। हालांकि सतना और रीवा सम्भाग पहले ही बाढ़ की मार झेल रहा है। इन इलाकों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। यदि मौसम विभाग का अनुमान सही बैठता है तो सतना रीवा में स्थिति और गंभीर हो सकती है।  पूर्वी इलाकों में मॉनसून की अति सक्रियता के बाद इसके पश्चिमी क्षेत्र की ओर बढ़ने का अनुमान भी लगाया जा रहा है। माना जा रहा है 20 अगस्त को भारी से अति भारी बारिश का ये दौर मध्य प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र की ओर बढ़ जाएगा। 72 घंटे तक रहेगा प्रभावमौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक कम दबाव के इस क्षेत्र का प्रभाव प्रदेश में 72 घंटे तक रहने का अनुमान है। मध्य प्रदेश के साथ साथ बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश का सिलसिला अगले दो से तीन दिनों तक जारी रहेगा।    बन रहा है एक और डीप डिप्रेशन प्वाइंट : मध्य प्रदेश के लिए सिर्फ दो दिन ही भयंकर नहीं हैं। मौसम विभाग का कहना है कि 20 अगस्त को जब मॉनसून प्रदेश में अपनी अतिसक्रियता दिखा रहा होगा, उसी वक्त बंगाल की खाड़ी में एक और डीप डिप्रेशन प्वाइंट बनेगा। जिसकी सक्रियता 22 अगस्त से प्रदेश में नजर आएगी। यानि आने वाला पूरा एक सप्ताह मध्य प्रदेश में भारी बारिश वाला साबित होगा। बंगाल की खाड़ी से मिले मौसम के आंकड़ों के मुताबिक कम दबाव के दूसरा क्षेत्र  एक्टिव हो गया है । जिसके बाद 22 और 23 अगस्त को उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड होते हुए मध्य प्रदेश में मूसलादार बारिश करवाएगा। 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

barish madhyprdesh

    मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्य में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। शुक्रवार की सुबह से ही बारिश का दौर जारी है। बीते 72 घंटों में राज्य के विंध्य एवं बुंदेलखंड में भारी बारिश हुई है, जिसके चलते जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। खजुराहो में 139 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।   मौसम विभाग ने राज्य में तेज हवाएं चलने के साथ सामान्य से भारी बारिश की संभावना जताई है। रीवा, सतना, पन्ना और छतरपुर में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। इन जिलों की सुरक्षा और राहत कार्य के लिए सेना को तैनात किया गया है। राज्य में बारिश जारी रहने से तापमान में भी गिरावट आई है।    शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 21.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 24.5 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 23 सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 30.2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 31.1 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा।   नौगांव में भारी बारिश के कारण बापू डिग्री कॉलेज का पुल बह गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे तहसीलदार राकेश शुक्ला और टीआई मृगेन्द्र त्रिपाठी ने ट्रैफिक रुकवाया। आवागमन पूरी तरह से बंद है। छतरपुर जिले में भारी बारिश के कारण राजनगर तहसील क्षेत्र में बने रनगवां बांध के 12 गेट खोले गए। इसके चलते रनगवां-बमीठा-सीलोन मार्ग बंद कर दिया गया है। 72 घंटे से हो रही बारिश के चलते छतरपुर कलेक्टर डॉ मसूद अख्तर ने जिले के सभी स्कूलों में 2 दिन 19 और 20 अगस्त का अवकाश घोषित किया।   Weather Update Analysis/Warning /Alert.....   HEAVY TO VERY HEAVY RAINFALL WARNING/ BHAARI SE ATI BHAARI VARSHA KI CHETAVANI at few  places for next 24 hours at Sagar, Damoh, Vidisha, Raisen, Bhopal, Narsingpur, Shajapur districts.   HEAVY RAINFALL WARNING /BHARI VARSHA KI CHETAVANI at few places for next 24 hours over Satna, Panna, Chhattarpur, Tikamgarh, Rajgarh, Umaria, Katni, Jabalpur, Mandla, Sehore, Hoshangabad, Harda, Dewas, Indore, Ujjain, Ashoknagar, Agar and Guna districts                              Alert........Alert........Alert For next 24 hrs till morning/ noon  of 20th August   Heavy Alert: Satna, Chhattarpur, Panna, Katni, Sagar, Damoh, Vidisha and Raisen districts.   Alert: Rewa, Sidhi, Tikamgarh, Bhopal, Hoshangabad, Jabalpur, Sehore, Narsingpur, Shajapur district.                                                                                         Forecast/ Purvanuman for next 24 hrs.....till 20th August morning/noon....                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                   Many places (51-75% areas= Fairly wide spread) anek jagah over Sidhi, Singrauli, Rewa, Burhanpur, Badwani, Alirajpur, South of Khandwa, South of Khargone, Gwalior, Datia, Neemuch, Mandsaur districts and Chambal division.   Most places(76-100% areas= wide spread)/adhikansh jagah over rest of the State.

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

hindi granth akadami

  उच्च शिक्षा मंत्री पवैया ने दिये निर्देश    उच्च शिक्षा मंत्री  जयभान सिंह पवैया ने कहा है कि भारत के प्रख्यात साहित्यकारों के नामचीन काव्य, ग्रंथ और अन्य साहित्यिक कृतियों से समृद्ध पुस्तकालय हिन्दी ग्रंथ अकादमी में बनाया जाये। इससे शोधार्थी छात्र को दुर्लभ पुस्तक आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। श्री पवैया ने आज मध्यप्रदेश हिन्दी ग्रंथ अकादमी और व्यक्तित्व विकास प्रकोष्ठ की गतिविधियों की समीक्षा की।   मंत्री  पवैया ने निर्देश दिये कि व्यक्तित्व विकास प्रकोष्ठ व्यापक और असरकारी बनाया जाये। इसकी गतिविधियों का प्रभाव महाविद्यालय परिसर में छात्रों के मन-मानस पर दिखाई दे। छात्रों पर इसका प्रकाश नैतिक मूल्यों और देश-भक्ति के रूप में परिलक्षित हो।   श्री पवैया ने कहा कि मध्यप्रदेश में हिन्दी भाषा की जितनी भी बोलियाँ हैं, उनका संकलन करने की योजना बनाई जाये। इसी तरह विभिन्न अंचल की जन्म से विवाह तक की परम्पराओं की लोक-रीतियों का संकलन किया जाये। त्यौहार और विवाह इत्यादि में गाये जाने वाले लोक-गीत, जो केवल पुरानी पीढ़ी के पास सुरक्षित है, उन्हें पुस्तक का रूप दिया जाये, जिससे यह धरोहर लुप्त नहीं हो।   श्री पवैया ने कहा कि अकादमी के जरिये अनुसूचित जाति-जनजाति के छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क पुस्तक वितरण में दिव्यांग बच्चों को भी शामिल किया जाये। यह देश में पहली बार होगा। उन्होंने कहा कि शब्दकोश का भी प्रकाशन किया जाये। पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी और भारतरत्न पं. मदनमोहन मालवीय पर केन्द्रित पुस्तकों का प्रकाशन भी हो।   श्री पवैया ने कहा कि अकादमी द्वारा विश्वविद्यालय और जिला-स्तर पर चेतन प्रवाह विमर्श गोष्ठियाँ कर छात्रों को प्रोत्साहित किया जाये। गोष्ठियों में मुख्यालय के प्राचार्यों को भी शामिल किया जाये। श्री पवैया ने इस मौके पर व्यक्तित्व विकास प्रकोष्ठ के ब्रोशर का विमोचन किया। उन्होंने अकादमी का निरीक्षण भी किया। प्रमुख सचिव श्री आशीष उपाध्याय और अकादमी संचालक प्रो. सुरेन्द्र बिहारी गोस्वामी उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

sumitra mahajan

  आर्थिक तौर पर सक्षम लोगों से रसोई गैस की सब्सिडी छोड़ने की अपील करते हुए लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने इंदौर में  कहा कि उन्होंने भी बचपन में लकड़ी का चूल्हा फूंकने से होने वाली तकलीफें झेली हैं।   लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन  ने ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ के एक कार्यक्रम में कहा, ‘आज मैं लोकसभा अध्यक्ष हूं। लेकिन मैंने भी बचपन में खाना बनाने के लिये लकड़ी का चूल्हा फूंका है। मुझे अच्छी तरह पता है कि चूल्हा फूंकने से किस तरह पूरे घर में धुआं भर जाता है और महिलाएं कई तकलीफें झेलती हैं। लिहाजा आर्थिक रूप से सक्षम लोगों को रसोई गैस की सब्सिडी छोड़नी चाहिये, ताकि गरीब तबके के लोगों को इसका फायदा मिल सके।’   लोकसभा अध्यक्ष ने ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ की शुरुआत के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि इस योजना से गरीबों के कई घरों में लकड़ी के चूल्हे की जगह एलपीजी का चूल्हा पहुंच रहा है। नतीजतन पर्यावरण का भी भला हो रहा है। उन्होंने हालांकि कहा कि देश के आम लोगों को यह प्रवृत्ति छोड़नी होगी कि सरकार उनके लिये हर चीज की पूरी तरह नि:शुल्क व्यवस्था करेगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

lo end ordar

    शिवराज  राष्ट्रपति पदक से सम्मानित पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के बीच       मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बेहतर कानून-व्यवस्था सुशासन की पहली शर्त है। मध्यप्रदेश की पुलिस कानून-व्यवस्था बनाने में देश की सर्वश्रेष्ठ पुलिस साबित हुई है। पुलिस की सतर्कता और कर्त्तव्य परायणता के कारण प्रदेश में नक्सलवादियों, डकैतों और आतंकवादियों की गतिविधियों पर नियंत्रण लगा है। श्री चौहान ने सिहंस्थ 2016 के सफल आयोजन में पुलिस की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि सिंहस्थ में पुलिस ने अपनी दक्षता और सूझ-बूझ का परिचय दिया और पूरे विश्व में पुलिस प्रशासन के प्रति सम्मान और आदर अर्जित किया। किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं होने दी। इसके लिये उन्होंने पुलिस प्रशासन को बधाई दी।   श्री चौहान  अपने निवास पर उत्कृष्ट सेवा के लिये राष्ट्रपति पदक से सम्मानित पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि श्री चौहान प्रत्येक वर्ष राष्ट्रपति पदक विजेता पुलिस कर्मियों को परिवार सहित अपने निवास पर आत्मीय आयोजन में आमंत्रित करते हैं।   श्री चौहान ने कहा कि पुलिस और पब्लिक के बीच आपसी व्यवहार मध्यप्रदेश जैसा होना चाहिये। पुलिस भी जनता का सम्मान करे और जनता भी पुलिस का आदर करे। श्री चौहान ने कहा कि पुलिस कर्मियों द्वारा प्रभावशाली रूप से अपना कर्त्तव्य निभाने के लिये उनके परिजनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिये वे भी बधाई के पात्र है। श्री चौहान ने कहा कि कर्मठ पुलिसकर्मियों का सम्मान करने की परंपरा लगातार जारी रहेगी।   पुलिसकर्मियों की आवास संबंधी सुविधाओं के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस हाउसिंग कर्पोरेशन को 25 हजार आवास बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिसकर्मियों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयासों में और तेजी लायी जायेगी।   मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों का आव्हान किया के वे अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा दिलायें। शिक्षा में किसी प्रकार की आर्थिक बाधा नहीं आने दी जायेगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मेधावी छात्र सहायता योजना की शुरूआत 1000 करोड़ रुपये के प्रारंभिक फंड के साथ की जा रही है। अगले अकादमिक सत्र से इसका लाभ मिलने लगेगा। श्री चौहान ने पुलिसकर्मियों के परिजनों को स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन पर्व की बधाई दी।   मुख्यमंत्री ने डॉ. संजय सिंह और डॉ. नितेश धस्माना को उच्च स्तर के शोध कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम शोध पुरस्कार से सम्मानित किया। यह पुरस्कार पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन द्वारा पुलिसकर्मियों के बच्चों को उत्कृष्ट शोध प्रबंधन के लिये सम्मानित करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। इसमें एक लाख रुपये की राशि और प्रशस्ति-पत्र दिया जाता है।   इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक  ऋषि कुमार शुक्ला, पुलिस महानिदेश जेल  विजय कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक होमगार्ड  मैथिलीशरण गुप्त, पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन के प्रबंध संचालक  संजय राणा एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraj singh svatntrta divs

  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता दिवस पर राज्य के मुख्य कार्यक्रम में आयोजित ध्वजारोहण समारोह में राज्य के सरकारी कर्मचारियों को सातवें वेतनमान की घोषणा की। रोजगार की संभावनाओं को तलाशने के लिए रोजगार कैबिनेट का गठन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर पुलिस, जेल, नगर सेना के अधिकारियों व कर्मचारियों को विभिन्न राष्ट्रपति पदकों से सम्मानित भी किया।   मुख्यमंत्री ने लालपरेड मैदान स्थित मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में ध्वजा रोहण कर प्रदेश की जनता को संबोधित किया। आसमान में तीन रंगों के गुब्बारों को छोड़ा। उन्होंने कहा कि रोजगार की संभावनाओं को तलाशने के लिए रोजगार कैबिनेट गठन के साथ ही इसके लिए अभियान भी चलाया जाएगा।   दैनिक वेतन भोगियों को स्थायी कर्मियों की तरह किया जाएगा और उन्हें नियमित कर्मचारियों की तरह वेतन-भत्ते, अनुकंपा नियुक्ति आदि मिलने लगे, यह किया जा रहा है। योग्य दैनिक वेतन भोगियों को दूसरे विभागों में समायोजित करने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे।   मुख्यमंत्री चौहान ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को जहां सातवें वेतनमान की सौगात दी वहीं अध्यापक संवर्ग के कर्मचारियों को छठवें वेतनमान देने का भी ऐलान किया। कार्यभारित कर्मचारियों को उनकी मृत्यु के बाद आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति देने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों खरीदी गई प्याज के भंडार को अब गरीबों में मुफ्त में बंटने की भी स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम में ऐलान किया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

dfid shivraj singh

    स्मार्ट सिटी बनवाने में मिलेगा तकनीकी सहयोग        एमपी के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान से यूनाईटेड किंगडम की सेक्रेटरी ऑफ स्टेट फॉर इंटरनेशनल डेव्हलपमेंट  प्रीति पटेल के नेतृत्व में प्रतिनिधि-मंडल ने  निवास पर भेंट की। प्रतिनिधि-मंडल में ब्रिटिश हाई कमिश्नर डोमिनिक अस्कवीथ भी शामिल थे। इस अवसर पर मुख्य सचिव  अंटोनी डिसा भी मौजूद थे।   मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रतिनिधि-मंडल का आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दल का आगमन सावन के महीने में हुआ है। इस दौरान भारत में भाई-बहन के संबंधों को मजबूत बनाने वाला पवित्र पर्व रक्षा-बंधन भी मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2016 में पार्टनर कंट्री बनने, डी.एफ.आई.डी. द्वारा प्रथम चरण एवं द्वितीय चरण में नगर-निगम क्षेत्रों की बस्तियों में अधोसरंचना से संबंधी कार्यों, मध्यप्रदेश इन्फ्रास्ट्रक्चर फन्ड के लिए अनुदान के रूप में दिए गए 580 करोड़ रूपये और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में दिए गए तकनीकी मार्गदर्शन के लिए आभार प्रदर्शित किया। उन्होंने कहा कि वे शीघ्र ही यूनाईटेड किंगडम आएंगे। वहाँ स्मार्ट सिटी और स्किल डेव्हलपमेंट के क्षेत्र में किए गए कार्यों का अवलोकन भी करेंगे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश हर क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ है। यहाँ विद्युत एवं राजस्व अतिशेष है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के कार्यक्रमों स्वच्छ भारत अभियान, स्टैंड अप इंडिया, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया और पाँच वर्षों में किसानों की आमदनी को दोगुना करने के लक्ष्यों को सफल बनाने के प्रयासों में भी प्रदेश अग्रणी है। पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के नदी जोड़ने के स्वप्न को भी नर्मदा-क्षिप्रा नदी को जोड़कर मध्यप्रदेश ने पूरा किया है। केन-बेतवा नदी को जोड़ने का कार्य भी प्रगति पर है।   श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में प्रतिरक्षा, खाद्य प्र-संस्करण, नवकरणीय ऊर्जा, पर्यटन, पशुपालन और अन्य क्षेत्रों में निवेश की व्यापक संभावनाएँ हैं। राज्य में खाद्य प्र-संस्करण के क्षेत्र के निवेशकों को 10 करोड़ रूपए से अधिक के निवेश पर ही मेगा निवेशकों के समान सहूलियतें दी जा रही हैं। इस क्षेत्र में निवेशकों को लगभग दो सौ प्रतिशत की कर छूट मिल सकती है। उन्होंने बताया कि प्रदेश तेजी से प्रगति करने वाला राज्य है। दुग्ध उत्पादन में गुजरात को पीछे छोड़ते हुए मध्यप्रदेश देश के प्रथम तीन उत्पादक में शामिल हो गया है। कृषि में गत चार वर्ष से कृषि कर्मण पुरस्कार प्राप्त हो रहा है। यह पुरस्कार 20 प्रतिशत से अधिक राज्य की कृषि विकास दर होने के कारण मिल रहा है। विकास दर भी पिछले सात वर्षों से डबल डिजिट में है।   श्री चौहान ने बताया कि आर्थिक विकास के साथ ही सामाजिक उन्नति और खुशहाली के प्रयास सरकार बनने के साथ ही शुरू कर दिए थे। महिला सशक्तिकरण के लिए जनवरी 2006 में लाड़ली लक्ष्मी योजना लागू की थी ताकि परिवार और समाज में बेटियों को बोझ मानने की सोच बदले। महिलाओं के लिए सरकारी नौकरियों में शिक्षक के पदों पर 50 प्रतिशत शेष अन्य नौकरियों में वन विभाग को छोड़कर 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि स्थानीय निकायों के निर्वाचन में भी 50 प्रतिशत का आरक्षण है। किन्तु कुल पदों में 54 प्रतिशत महिलाएँ निर्वाचित हुई हैं। शिक्षा के लिए सभी जरूरी सुविधाएँ दी जा रही हैं। महिलाओं के स्व-सहायता समूहों में भी विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी है। श्री चौहान ने बताया कि भोपाल के निकट केसला का एक स्व-सहायता समूह का मुर्गीपालन में वार्षिक टर्नओवर 30 करोड़ रूपये से अधिक है। सरकार के प्रयासों से प्रदेश का लिंगानुपात सुधरने लगा है। शून्य से 6 वर्ष के उम्र के बच्चों में बालिकाओं की संख्या बढ़ रही है।   श्रीमती पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश अत्यंत सुन्दर है। यहाँ आर्थिक, सामाजिक चुनौतियों पर बहुत अच्छा कार्य हुआ है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में तकनीकी सहायता उपलब्ध करवाने के साथ ही 5 लाख पोंड का आर्थिक सहयोग भी डी.एफ.आई.डी. करेगा। श्रीमती पटेल ने कहाकि मध्यप्रदेश उनका सर्वश्रेष्ठ सहयोगी राज्य है। डी.एफ.आई.डी. द्वारा तकनीकी सहयोग की निरंतरता को जारी रखा जाएगा। उन्होंने लंदन में आयोजित बिजनेस सेमीनार में शामिल होने का मुख्यमंत्री को आमंत्रण दिया। खाद्य प्र-संस्करण उद्योग के क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं की जानकारी ली। राज्य में विदेशी पूँजी निवेश क्षेत्र में ब्रिटिश कंपनियों के अवसरों पर भी चर्चा की।   इस अवसर पर भारत में डी.एफ.आई.डी. के प्रमुख  मार्शल इलियट, प्रमुख सचिव वाणिज्य एवं उद्योग  मोहम्मद सुलेमान, मुख्यमंत्री के सचिव  विवेक अग्रवाल और ट्राईफेक के प्रबंध संचालक  डी.पी. आहूजा भी उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

bjp 2016

  लुनावत ,आलोक ,रामेश्वर ,अरविन्द ,लोकेन्द्र और  विष्णु      प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंद कुमार सिंह चौहान ने आज सुबह अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। शिवराज सिंह चौहान सरकार में मंत्री बनने की दौड़ में शामिल रहे  चार विधायकों को संगठन में उपाध्यक्ष का पद दिया गया है। वहीं  ग्वालियर के वरिष्ठ पत्रकार लोकेंद्र पाराशर अब  मीडिया प्रभारी होंगे। नेहरु युवा केंद्र के उपाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा को संगठन में महत्वपूर्ण  जिम्मेदारी देते हुए उन्हें प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। यह चौंकाने वाला बदलाव है।   नंद कुमार सिंह चौहान ने नई टीम में पुरानी टीम के कुछ चेहरे गायब कर दिए हैं। उन नेताओं का भी झटका लगा है जो लाल बत्ती छोड़कर संगठन में काम करना चाह रहे थे। टीम नंदू भैया में कुल 40 सदस्य हैं, इनमें से मात्र 6  महिला नेताओं को ही स्थान मिला है। वहीं रघुनंदन शर्मा जैसे कद्दावर नेता को टीम से बाहर रखा गया है। नंदू भैया की पूरी टीम में युवा चेहरे ज्यादा है इसके साथ ही  पहली बार बड़ी संख्या में विधायक और पूर्व विधायकों को शामिल किया गया है। इंदौर को संगठन में ज्यादा महत्व दिया गया है। पूर्व विधायक जीतू जिराती, विधायक उषा ठाकुर, सुदर्शन गुप्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि कविता पाटीदार को मंत्री, सर्वेश तिवारी को सह मीडिया प्रभारी एवं उमेश शर्मा को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है। भोपाल से रामेश्वर शर्मा और विजेश लुणावत को प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में शामिल होने वालों की दौड़ में शुमार रहे प्रदीप लारिया, रंजना बघेल, रामलाल रोतेल और सुदर्शन गुप्ता को संगठन में जिम्मेदारी दी गई है।   ये है प्रदेश भाजपा टीम उपाध्यक्ष: अरविन्द सिंह भदौरिया, जीतू जिराती, विनोद गोटिया, रंजना बघेल, उषा ठाकुर, रामलाल रौतेल, प्रदीप लारिया, सुदर्शन गुप्ता, रामेश्वर शर्मा, विजेश लूनावत संगठन महामंत्री: सुहास भगत महामंत्री: अजय प्रताप सिंह, बंशीलाल गुर्जर, सांसद मनोहर ऊंटवाल, विष्णुदत्त शर्मा मंत्री: संपतिया उईके, पूर्व विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व महापौर कृष्णा गौर, पूर्व सांसद बुद्धसेन पटेल, कन्हईराम रघुवंशी, शरदेंदु तिवारी, रघुनाथ भाटी, पंकज जोशी, कविता पाटीदार, ऋषि सिंह लोधी कोषाध्यक्ष: विधायक हेमंत खंडेलवाल कार्यालय मंत्री: सत्येंद्र भूषण सिंह मीडिया प्रभारी: लोकेन्द्र पाराशर सह मीडिया प्रभारी: संजय खोचे, उदय अग्रवाल, रजनीश अग्रवाल, सर्वेश तिवारी प्रवक्ता: सांसद आलोक संजर, चिंंतामन मालवीय, विधायक नागर सिंह चौहान, राजो मालवीय, हिदायत उल्ला शेख, राहुल कोठारी, उमेश शर्मा, राजपाल सिंह सिसोदिया। 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मध्यप्रदेश न्यायाधीश संघ के अधिवेशन में मुख्यमंत्री

  मध्यप्रदेश न्यायाधीश संघ के अधिवेशन में मुख्यमंत्री     मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि समाज में सुव्यवस्था बनी रहे इसके लिये लोगों को समय से न्याय मिलना जरूरी है। इसके बिना लोकतंत्र को मजबूत नहीं कर सकते। आज भी न्याय प्रणाली में लोगों का सबसे अधिक विश्वास है। मुख्यमंत्री  चौहान आज यहाँ मध्यप्रदेश न्यायाधीश संघ के अधिवेशन के शुभारंभ सत्र को संबोधित कर रहे थे।    मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश की न्याय पालिका की प्रतिष्ठा पूरे देश में है। प्रदेश के अधीनस्थ न्यायालयों में चिन्हित अपराधों में शीघ्र फैसले हुये हैं। इससे जनता में न्याय व्यवस्था के प्रति नया विश्वास पैदा हुआ है। जनता को सस्ता, सुलभ, सरल और सहज न्याय मिले इसके लिये प्रदेश में न्यायालयों में आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध करवायी गयी हैं। सेवानिवृत्ति के बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को जो सुविधाएँ मिलती है, वही सुविधाएँ सेवानिवृत्ति के बाद न्यायाधीशों को भी उपलब्ध करवायी जायेगी। भोपाल में जजेस गेस्ट हाउस बनाया जायेगा। लोगों के जीवन में प्रसन्नता को बढ़ाने के लिये राज्य सरकार ने आनंद मंत्रालय गठित किया है। न्यायपालिका लोगों को शीघ्र न्याय उपलब्ध करवाकर इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। प्रदेश में मेगा लोक अदालतों के माध्यम से लोगों को शीघ्र न्याय उपलब्ध करवाया गया है। जिस तरह मध्यप्रदेश विकास दर, कृषि विकास दर और बेटी बचाओ में देश में अग्रणी है उसी तरह से लोगों को शीघ्र न्याय दिलाने में भी अग्रणी बने।    विधि एवं विधायी तथा लोक निर्माण मंत्री रामपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश में न्यायालयों को और सक्षम बनाया जा रहा है। न्यायाधीशों के 556 तथा सपोर्टिंग स्टाफ के साढ़े चार हजार पदों की स्वीकृति दी गयी है। निशुल्क विधिक सेवा की प्रभावी व्यवस्था की गई है। विधि विभाग में पेपरलेस प्रक्रिया लागू की गयी है। उन्होंने बताया कि तहसील और खण्ड स्तर पर 84 नये न्यायालय शुरू किये जायेंगे।    कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश  राजेन्द्र मेनन ने कहा कि जरूरतमंदों को बिना देरी के न्याय मिले यह हमारी जिम्मेदारी है। मध्यप्रदेश में न्यायपालिका के लिये पदों और अधोसंरचना को बढ़ाया गया है। अब न्यायाधीशों का दायित्व है कि इसका लाभ गरीब नागरिकों को न्याय के रूप में मिले। प्रदेश में न्यायाधीशों को काम करने के लिये भयरहित और दवाबरहित वातावरण उपलब्ध कराया गया है। मध्यप्रदेश की न्यायपालिका देश की बेहतर न्यायपालिकाओं में से एक है।    आरंभ में स्वागत भाषण जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव दुबे ने दिया। उन्होंने न्यायाधीश संघ के गठन के उद्देश्यों और गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल  मनोहर ममतानी भी उपस्थित थे। अंत में आभार प्रदर्शन प्रमुख सचिव विधि  वीरेन्द्र सिंह ने किया

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मध्यप्रदेश हरित ऊर्जा में बनेगा नंबर वन प्रदेश

    मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्य प्रदेश हरित ऊर्जा के क्षेत्र में भी देश का पहले नंबर का राज्य बनेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नवकरणीय ऊर्जा के उत्पादन और उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। श्री चौहान आज मुम्बई में नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित रोड शो में निवेशक समुदाय को संबोधित कर रहे थे।    श्री चौहान ने कहा कि लोगो की प्रगति और प्रदेश की तेज गति से तरक्की के लिए मध्य प्रदेश सरकार निवेशकों के साथ मिलकर एक टीम के रूप में काम करना चाहती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रीन ऊर्जा ही भविष्य की ऊर्जा है। विश्व का सबसे बड़ा 750 मेगावाट का सोलर पॉवर प्लांट रीवा में लग रहा है। इसमें 4500 करोड़ रूपये का निवेश होगा। उन्होंने हरित ऊर्जा के क्षेत्र में काम  कर रही कम्पनियो से आग्रह किया कि वे मध्य प्रदेश में आये। मध्य प्रदेश ने नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम किया है।   वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में पिछले वर्षों में जो काम हुआ है, वह ऐतिहासिक है। उन्होंने उद्योगपतियों से नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में सहभागी बनने का आग्रह किया।   इस मौके पर नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  हर्ष सिंह, ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष  विजेन्द्र सिंह सिसोदिया और मुख्य सचिव अंटोनी डिसा उपस्थित थे। रोड-शो में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा के प्रमुख सचिव मनु श्रीवास्तव ने नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में अब तक किये गये कार्यों पर प्रस्तुतिकरण दिया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

mp no 1

    मुख्यमंत्री ने  बाँटे पौने 9 करोड़     मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य सरकार सबका साथ-सबका विकास चाहती है। उन्होंने कहा कि योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन कर प्रदेश को देश का नम्बर वन स्टेट बनाया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान बुरहानपुर जिले के खकनार विकासखण्ड के ग्राम नवारा में अंत्योदय मेले को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के 5000 हितग्राही को करीब 8 करोड़ 75 लाख रुपये की सामग्री वितरित की।   मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध करवाने के लिये प्रतिवर्ष एक लाख युवा को बिना गारंटी का ऋण उपलब्ध करवाया जायेगा। उन्होंने कहा कि बिजली, सड़क और पेयजल के मामले में अन्य राज्यों की तुलना में मध्यप्रदेश में बेहतर स्थिति बनी है। श्री चौहान ने कहा कि ग्रामीणों को मकान बनाने के लिये भूमि के पट्टे दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि ताप्ती नदी पर दरियापुर के पास नया पुल बनाया जायेगा। नेपानगर में सड़क निर्माण के लिये 5 करोड़ रुपये उपलब्ध करवाये जायेंगे। खकनार विकासखण्ड मुख्यालय पर अनुसूचित-जाति, अनुसूचित-जनजाति के विद्यार्थियों के लिये 50-50 सीटर छात्रावास बनाये जायेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मेले में उज्जवला योजना के 5 हितग्राही को रसोई-गैस कनेक्शन भी वितरित किये।   अंत्योदय मेले में उज्जवला योजना में 531 रसोई-गैस कनेक्शन, 714 हितग्राही को एक करोड़ 5 लाख की आदान सामग्री, 133 हितग्राही को सामाजिक सुरक्षा पेंशन, कृषि और उद्यानिकी विभाग की योजना में 527 हितग्राही को ट्रेक्टर, केला टिश्यूकल्चर, ड्रिप इरीगेशन आदि के लिये राशि वितरित की गयी। श्री चौहान ने प्री-मेट्रिक बालक छात्रावास और शासकीय हाई स्कूल भवन मांडवा का लोकार्पण किया। उन्होंने करीब 4 करोड़ 22 लाख के 12 निर्माण कार्य का भूमि-पूजन और 5 करोड़ 64 लाख लागत के 2 शाला भवन का लोकार्पण किया। कार्यक्रम को सांसद नंदकुमार चौहान ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पंचायत पदाधिकारी भी मौजूद थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

415  शराबियों के  ड्रायविंग लाइसेंस निलंबित

     शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान    शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ  5 अगस्त से पूरे प्रदेश में पुलिस का अभियान जारी है। गृह मंत्री  भूपेन्द्र सिंह के निर्देश पर शुरू हुए इस अभियान में बड़ी संख्या में वाहन-चालकों की जाँच कर चालानी कार्रवाई के साथ ही वाहन-चालकों के ड्रायविंग लायसेंस निलंबित करने की अनुशंसा भी की जा रही है।   पूरे प्रदेश में अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने के  3286 प्रकरण पंजीबद्ध हुए हैं। इनमें 2864 दो-पहिया, 187 चार-पहिया, एक बस, 21 ट्रक और 84 अन्य वाहन के चालक शराब के नशे में पाये गये। मौके पर की गई चालानी कार्रवाई में वाहन-चालकों से 6 लाख 20 हजार 101 रुपये का जुर्माना वसूला गया, जबकि 415  वाहन-चालक के  ड्रायविंग लायसेंस निलंबित करने  की अनुशंसा की गयी।    जोनवार आंकड़ों के अनुसार भोपाल जोन में कुल 341, ग्वालियर जोन में 190, चम्बल जोन में 62, इंदौर जोन में 1010, उज्जैन जोन में 598, जबलपुर जोन में 309, बालाघाट जोन में 221, सागर जोन में 125, रीवा जोन में 93, शहडोल जोन में 16  और होशंगाबाद जोन में कुल 321 प्रकरण पंजीबद्ध हुए। गृह मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह के निर्देश पर आगे भी पुलिस विभाग की यह कार्रवाई जारी रहेगी। गृहमंत्री  सिंह ने परिवहन विभाग को भी शराब पीकर वाहन चलाने वालों के ड्रायविंग लायसेंस तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिये हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

ola

      मध्यप्रदेश के गृह एवं परिवहन मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह के निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा प्रदेश के शहरी क्षेत्र में संचालित होने वाली सूचना प्रौद्योगिकी आधारित टैक्सी केब ओला और उबेर को प्रतिबंधित कर दिया गया है।   प्रदेश के विभिन्न शहरी क्षेत्र में सूचना प्रौद्योगिकी आधारित टैक्सी केब के ट्रेवल्स अभिकर्ताओं द्वारा केन्द्रीय मोटर-यान अधिनियम की धाराओं के उल्लंघन की शिकायतें विभाग को लगातार मिल रही थीं। परिवहन विभाग द्वारा तत्काल प्रभाव से लागू इस आदेश द्वारा प्रदेश के सभी शहरी क्षेत्र सीमा में अनाधिकृत रूप से संचालित की जा रही सूचना प्रौद्योगिकी आधारित टैक्सी केब पर रोक लगा दी गयी है। आदेश का उल्लंघन करने वाले ट्रेवल्स अभिकर्ताओं के‍विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश अधिकारियों को दिये गये हैं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

bhabhra narendr  modi

  आजाद के भाभर में बोले प्रधानमंत्री मोदी      मध्यप्रदेश के आलीराजपुर में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने कश्मीर के मसले पर कहा पीड़ा है कि जिन बालकों के हाथ में लैपटॉप, किताब, बैट होना चाहिए, मन में सपने होने चाहिए उनके हाथ में पत्थर होते हैं।   मंगलवार को शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली भाभरा पहुंचे मोदी ने आजाद को श्रद्धांजलि दी। याद करो कुर्बानी प्रोग्राम की शुरुआत करते हुए मोदी   ने कश्मीर हिंसा पर  32 दिन बाद चुप्पी तोड़ी। कहा- पीड़ा है कि जिन बालकों के हाथ में लैपटॉप, किताब, बैट होना चाहिए, मन में सपने होने चाहिए उनके हाथ में पत्थर होते हैं।    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा हर हिंदुस्तानी का सपना होता है कि कभी न कभी कश्मीर जाएं। वहां कुछ मुठ्ठी भर लोग, गुमराह लोग कश्मीर की महान परंपरा को नुकसान पहुंचा रहे हैं। अटल बिहारी वाजपेयी जी ने , उन्होंने एक मार्ग अपनाया था। देश के आजादी के दीवानों ने जो ताकत देश को दी है वही, ताकत कश्मीर को भी दी है। जो ताकत गर हिंदुस्तानी महसूस करता है। वह ताकत कश्मीरी भी महसूस करता है। कश्मीर को हम नई ऊंचाईयों पर लेना चाहते हैं।मैं जम्मू-कश्मीर की सरकार को बधाई देता हूं कि उनकी कोशिशों से अमरनाथ यात्रा चल रही है। कश्मीर के यूथ को आवाहान करता हूं कि आईए मेरे भाईयों हम कश्मीर को स्वर्ग बनाएं।   मोदी ने आजादी पर क्या कहा आजादी पर मोदी ने कहा शहीदों ने  अपना सबकुछ अपने देश के लिए समर्पित कर दिया। हमारा दायित्व बनता है कि हमारे लिए आजादी दिलाने वाले इन महापुरुषों को याद करते रहें । उन्होंने जिस भारत का सपना देखा। उन्होंने जो संकल्प लिया था। आज हम उसे पूरा करने का संकल्प लें।   यहां पहली बार हुआ किसी पीएम का दौरा यह इलाका गुजरात की सीमा से सटा है। यहां पहली बार कोई प्रधानमंत्री पहुंचा है। बता दें कि शिवराज सरकार ने आजाद के सम्मान में भाभरा का नाम बदलकर चंद्रशेखर आजाद नगर कर दिया था। वहीं, इस कस्बे के जिस मकान में 23 जुलाई 1906 को आजाद का जन्म हुआ था, उसे स्मारक के रूप में विकसित कर आजाद स्मृति मंदिर का नाम दिया था। इस स्मारक में छोटा-सा म्यूजिम भी है।   क्या है आजादी 70 साल याद करो कुर्बानी प्रोग्राम ? केंद्र सरकार आजादी की 70वीं और भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं एनिवर्सरी को जरा याद करो कुर्बानी के रूप में मना रही है। सोमवार को बीजेपी संसदीय दल की मीटिंग के बाद केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम वैंकेया नायडू ने बताया था - 75 मंत्रियों को देश भर में ऐसी डेढ़ सौ जगहों पर जाने के लिए कहा गया है, जहां या तो शहीदों के स्मारक हैं या उनकी जन्मस्थली है। पीएम की इसकी शुरुआत आजाद की जन्मस्थली भाभरा से की ।   वेंकय्या नायडू ने कहा था- 15 अगस्त से एक हफ्ते की तिरंगा यात्रा नायडू ने बताया था- इस अभियान का मकसद यह भावना विकसित करना है कि राष्ट्र पहले है, व्यक्ति बाद में।यह लोगों को स्वतंत्रता सेनानियों के आजादी की लडाई में दिए गए महान बलिदान की याद दिलाएगा। सांसदों और विधायकों से अपने क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा में भाग लेने को कहा गया है।   प्रधानमंत्री विशेष विमान से पहुंचे इंदौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष विमान से इंदौर पहुंचे, यहां सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उनका स्वागत किया। कुछ ही देर में वे हेलिकॉप्टर द्वारा चंद्रशेखर आजाद नगर(भाबरा) के लिए रवाना हो गए। जहां वे शहीद चंद्रशेखर स्माकर पर पुष्पमाला अर्पित की  और फिर सभा में शामिल हुए ।    कार्यक्रम के मुताबिक पीएम का हेलिकॉप्टर झोतराड़ा के हेलिपेड पर उतरा । इसके बाद वे कार द्वारा 7 किमी दूर आजादनगर जाकर आजाद कुटिया में शहीद चंद्रशेखर आजाद को पुष्पांजलि अर्पित कर पुन: झोतराड़ा आकर सभा को संबोधित किया ।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

anuppur shivraj singh

    कोतमा अन्त्योदय मेले में  शिवराज सिंह चौहान     मेरे जीवन की हर साँस जनता की खुशहाली एवं प्रदेश के विकास के लिए समर्पित है। मैं लगातार 11 वर्षों से जनता के सेवक के रूप में कार्य कर रहा हूँ। प्रदेश के विकास के लिए जनता को भी साथ चलना होगा। उन्हें बेटा-बेटी में फर्क नहीं करने, बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देने, वृक्षारोपण करने, प्रधानमंत्री जी के स्वच्छता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाना होगा। मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने अनूपपुर जिले के कोतमा में आयोजित खंड स्तरीय अन्त्योदय मेला में यह बात कही।   मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि प्रदेश के युवा नौकरी के लिए परेशान नहीं हों, बल्कि वे स्वयं उद्यमी बनकर दूसरों को नौकरी दें। अनूपपुर जिले में इस दिशा में पहल करते हुए नए औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना कदमटोला में की गई है। इसके लिए 229 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। श्री चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजना में 10 से 50 लाख रुपए तक का ऋण तथा युवा उद्यमी योजना में 10 लाख से 10 करोड़ रुपए तक का ऋण उपलब्ध करवाया जाता है, जिसकी गारंटी राज्य सरकार लेती है। साथ ही प्रशिक्षण तथा मार्गदर्शन दिया जाता है। बच्चों की पढ़ाई के लिये निःशुल्क पुस्तकें, साईकल, गणवेश, छात्रावास एवं छात्रवृत्ति एवं शिष्यवृत्ति की सुविधा दी जा रही है। हायर सेकेण्डरी में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली गांव की बेटियों को गांव की बेटी योजना का लाभ, 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप और महाविद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को स्मार्ट फोन दिया जा रहा है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 15 अगस्त से प्रदेश सरकार द्वारा मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की प्रतिष्ठित संस्थाओं में प्रवेश पाने वाले मेधावी गरीब छात्रों की सम्पूर्ण फीस सरकार द्वारा वहन करने की योजना संचालित की जाएगी। इस योजना में सभी वर्ग के विद्यार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के अनेक कार्यक्रम संचालित किए हैं। स्थानीय निकायों में 50 प्रतिशत आरक्षण, शासकीय नौकरियों में वन विभाग को छोड़कर 33 प्रतिशत आरक्षण तथा शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं के लिये किया गया है।   मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि प्रदेश में किसान कल्याण का महायज्ञ आगे भी चलता रहेगा। किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर कृषि ऋण, कृषि यंत्रों पर अनुदान, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों के उत्पादन की खरीदी, फसल बीमा योजना आदि सुविधाएँ दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को जिले में 15-20 कलस्टर बनाकर लोक कल्याण शिविरों के माध्यम से जन-समस्याओं के निराकरण के लिये कहा। उन्होंने आयुक्त शहडोल संभाग को मनरेगा मजदूरी भुगतान का नया मॉडल तैयार कर क्रियान्वित कराने के निर्देश दिए।   नगरपालिका कोतमा को दी अनेक सौगात मुख्यमंत्री  चौहान ने नगरपालिका कोतमा में प्रधानमंत्री आवास योजना में गरीबों के मकान बनाने के लिये 40 करोड़ रुपए और कोतमा नगर में ड्रैनेज की व्यवस्था के लिये राशि उपलब्ध कराने की घोषणा की। कोतमा महाविद्यालय में अगले सत्र से पीजी कक्षाएँ प्रारंभ करने की भी घोषणा की। अन्त्योदय मेला में मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया गया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

anuppur

  कदमटोला में की नवीन औद्योगिक क्षेत्र विकास की घोषणा    मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में छोटे एवं मध्यम उद्योग स्थापित कर अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाया जायेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को स्व-रोजगार स्थापित करने के लिये मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना और मुख्यमंत्री स्व-रोजगार योजना में समुचित ऋण उपलब्ध करवाया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान  अनूपपुर में हितग्राही सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कदमटोला में 2 करोड़ 29 लाख की लागत से नये औद्योगिक क्षेत्र का विकास किये जाने की घोषणा की।   मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में अनुसूचित जाति-जनजाति और गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले व्यक्तियों को सस्ती दर पर खाद्यान्न उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा‍कि प्रदेश की धरती पर जिन व्यक्तियों ने जन्म लिया है, उन्हें रहने के लिये जमीन का टुकड़ा उपलब्ध करवाया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी जमीन पर जो व्यक्ति घर बनाकर रह रहे हैं, उन्हें भी आवास के लिये स्थायी पट्टा दिया जायेगा।   गुणवत्तापूर्ण स्कूल शिक्षा की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि शासकीय शालाओं में प्राथमिकता के साथ बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध करवायी गयी हैं। बच्चों को नि:शुल्क पाठ्य-पुस्तकें और गणवेश का वितरण किया जा रहा है। स्कूल के विद्यार्थियों को पढ़ने में सुविधा हो, उन्हें साइकिल उपलब्ध करवायी गयी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कक्षा-12 में 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली गाँव की बेटी को 5000 रुपये की प्रोत्साहन राशि उपलब्ध करवायी जा रही है। जिन बच्चों ने कक्षा-12 में 85 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं, उन्हें लेपटॉप और महाविद्यालयों में प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन मुहैया करवाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली बच्चों को मेडिकल, आईआईटी, इंजीनियरिंग और आईआईएम में पढ़ने के लिये पर्याप्त अवसर दिये जायेंगे। उनकी फीस राज्य सरकार भरेगी।   मुख्यमंत्री  चौहान ने कदमटोला में औद्योगिक विकास क्षेत्र की आधारशिला रखी। अनूपपुर नगर में ओव्हर-ब्रिज निर्माण और सर्व-सुविधायुक्त बस-स्टेण्ड बनाये जाने की घोषणा की।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

mukhymantri shivraj singh

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि समाज में जो सबसे पीछे और सबसे नीचे है उनका विकास कर उन्हें मुख्य-धारा में लाना प्रदेश सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की धरती पर किसी को भूखा नहीं सोने देंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान उमरिया में 35 करोड़ 45 लाख लागत के स्वीकृत निर्माण एवं विकास कार्यो का भूमि-पूजन कर रहे थे।   मुख्यमंत्री ने कहा कि उमरिया के 500 गरीब परिवार के आवास निर्माण के लिए 50 करोड़ रूपये का आवंटन स्वीकृत किया गया है। जिले में वर्षों से काबिज भूमि में 42 हजार गरीब परिवार को भू-खण्ड के पट्टे वितरित कर उन्हें भू-खण्ड का मालिक बनाया गया है। इसके बाद इन परिवारों के आवासों का निर्माण भी किया जायेगा। उन्होंने उमरिया में सर्व-सुविधायुक्त भव्य टाउन हाल और लोहारगंज में स्टेडियम बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले शैक्षणिक सत्र से स्नातक महाविद्यालय का उन्नयन कर स्नातकोत्तर महाविद्यालय बनाया जायेगा।   मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी परिवार अपने बेटे-बेटियों को शिक्षा दिलाये और उन्हें आगे बढ़ाये। श्री चौहान ने कहा कि शिक्षित बेरोजगार युवकों को स्व-रोजगार के लिए अनेक योजनाएँ प्रारंभ की गई हैं। स्व-रोजगार योजना में 50 हजार से 10 लाख रुपये तक की ऋण सुविधा दी जाती है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में एक करोड़ रुपये तक का ऋण दिया जाता है। योजना में 15 लाख रुपये अनुदान और 5 लाख रुपये ब्याज में छूट दी जाती है। उन्होंने युवाओं से कहा कि आगे आये और खुद का स्व-रोजगार स्थापित कर अपने उद्योग के मालिक बने।   मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कृषि उपज मण्डी के ऐसे भू-खण्डों पर जहाँ गरीब परिवार निवास कर रहे हैं उन पर कृषि उपज मण्डी अपना हक छोड़ेगी और वहाँ पर गरीब परिवार ही रहेगा। इस अवसर पर उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री  ओमप्रकाश धुर्वे, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री  ज्ञानसिंह सहित जन-प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।   बरबसपुर उप-तहसील बनेगी, सरसवाही में हायर सेकेण्डरी स्कूल प्रारंभ होगा   मुख्यमंत्री जनदर्शन   मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उमरिया जिले के बरबसपुर में जनदर्शन कार्यक्रम में कहा कि शीघ्र ही यहाँ उप-तहसील की स्थापना की जाएगी। सरसवाही में अगले शैक्षणिक सत्र से हायर सेकेण्डरी स्कूल प्रारंभ होगा।   मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि जो आदिवासी परिवार वर्षों से भू-खण्ड पर काबिज होकर रह रहे हैं उस भूमि का पट्टा उन्हें देकर मालिकाना हक दिया जाएगा। बरबसपुर में 191 आदिवासी परिवारों को भू-खण्ड के पट्टे दिये जायेंगे। उन्होंने प्रतीकस्वरूप प्रेमलाल, रामलाल बाबू, सुक्कू, टिल्लू को भू-अधिकार पत्र वितरित किये। इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने बीएसएफ के जवान शहीद सतेंद्र सिंह के माता पिता श्री वीरेंद्र सिंह को शाल और श्रीफल देकर सम्मानित किया।   मुख्यमंत्री ने जनदर्शन कार्यक्रम में ग्रामों में जाकर ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी कठिनाइयों का निराकरण किया। परासी में आयोजित जनदर्शन में मुख्यमंत्री  चौहान ने अगले शैक्षणिक सत्र से माध्यमिक शाला का उन्नयन कर हाई स्कूल बनाने , बोर में हेण्डपंप लगाने की घोषणा की। उन्होंने प्रतीकस्वरूप भू-खण्ड के अधिकार पत्र वितरित किए। श्री चौहान ने कहा कि बैगा परिवार के प्रत्येक शिक्षित छात्रों को नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कक्षा 12 वीं परीक्षा 60 प्रतिशत अंकों से पास करने वाली ऐसी बेटी, जो कालेज में प्रवेश लेती है, को छात्रवृत्ति के अलावा पाँच हजार रूपये दिये जाते हैं। उन्होंने कहा कि 60 प्रतिशत से उपर अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को स्मार्ट फोन एवं 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को लेपटाप दिया जा रहा है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

aap mp

  आप नेता आलोक अग्रवाल का आरोप        आज आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व प्रदेश संयोजक  अलोक अग्रवाल ने रायसेन में भाजपा विधायक रामकिशन पटेल के चचेरे भाई कुबेर सिंह की अस्पताल में उपचार न मिल पाने से हुई मृत्यु पर दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि पूरे प्रदेश को ही तबाह करके रख दिया है शिवराज सरकार ने। पूरे प्रदेश की व्यवस्था चरमरा चुकी है।  स्वस्थ्य, शिक्षा जैसी बुनियादी जरूरतों को तिलांजलि दे कर पता नहीं कौन सा विकास कर रही है ये शिवराज सरकार ?    आम आदमी की जरूरतो को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है। पूरे प्रदेश में अस्पताल की अव्यवस्थाओ का आलम ये है कि सतना में एक नवजात शिशु के शव  को अस्पताल के अंदर से कुत्ता उठा कर ले गया, कुछ दिन पूर्व कटनी अस्पताल में डॉक्टर्स की मीटिंग चलती रही थी और बाहर सड़क पर खुले में एक प्रसूता ने नवजात को जन्म दिया। अभी कुछ दिन पूर्व दमोह में कलेक्टर की माँ ऐसी ही अव्यवस्था का शिकार बनी। आज भोपाल में अस्पताल से लाश ही चोरी हो गई, कुछ दिन पूर्व शिवराज की खुद की विधान सभा बुधनी में उपचार न मिलने से तंग होकर माँ ने बच्चे के साथ आत्म हत्या कर ली थी।   श्री अग्रवाल ने शिवराज सरकार की कार्यशैली पर ही बड़ा सवाल खड़ा करते हुए कहा कि जब शहरी इलाकों में, खुद उनके विधानसभा क्षेत्र में और ऊँचे ओहदे के लोगों के साथ ऐसी दुर्घटनाएं हो रही हैं तो सोचने वाली बात है कि सुदूर ग्रामीण इलाको तक फैले इस मध्यप्रदेश में और कितनी भयावह स्थिति होगी। ये सरकार इतना कुछ हो जाने के बाद भी सो रही है, कुछ विशेष कदम उठाने के बजाय अनावश्यक कार्यों में उलझी हुई है। प्रदेश की आम जनता स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी उनकी बुनियादी जरूरतों पर शिवराज सरकार की उदासीनता को देख रही है इसका जवाब 2018 में जरूर देगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shahdol shivraaj singh

  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश के सभी गरीब परिवारों को राज्य सरकार घर बनवाने के लिये भूमि मुहैया करवाकर वर्षो से भूमि पर काबिज रहवासियों को भूमि के पट्टे मुहैया करवायेगी। उन्होंने कहा है कि सरकार भूमि के पट्टे मुहैया करवाने के साथ गरीब परिवार के लोगों को घर बनवाने के लिये आर्थिक सहायता मुहैया करवायेगी। मुख्यमंत्री शहडोल जिले के बुढ़ार में ग्रामीणों  को संबोधित कर रहे थे।   मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सरकार ने तय किया है कि मध्यप्रदेश में जिस व्यक्ति का जन्म हुआ है, उसके नाम जमीन का टुकड़ा होना चाहिए। हर आदमी का यह सपना होता है कि उसका एक घर हो तथा परिवार हो। गरीब परिवारों के इस सपने को मध्यप्रदेश में साकार किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने जिले की धनपुरी नगर पालिका क्षेत्र में गरीब तबके के आवास निर्माण के लिये 40 करोड़ रुपए और बुढ़ार नगर पालिका क्षेत्र में आवास निर्माण के लिये 20 करोड़ रुपए की राशि मुहैया करवाने की घोषणा की।   मुख्यमंत्री चौहान कहा है कि सभी वर्गों के प्रतिभावान बच्चों को मेडिकल, इंजीनियरिंग, आईआईटी में अध्ययन के लिये आर्थिक सहायता मुहैया करवाई जायेगी। उन्होंने कहा कि सरकार पहली से बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क किताबें एवं गणवेश तथा दूर-दराज के क्षेत्रों में रह रहे छात्र-छात्राओं को निःशुल्क सायकल मुहैया करवा रही है। कक्षा 12 वीं में 60 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाली छात्राओं को गाँव की बेटी योजना में छात्रवृत्ति मुहैया करवाई जा रही है। प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सूचना क्रांति से जोड़ने के लिये स्मार्ट फोन और लेपटॉप भी मुहैया करवाने का निर्णय लिया गया है। श्री चौहान ने बताया कि प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि अब हर महीने की 10 तारीख को जनता के बीच निराश्रित और बुजुर्ग वर्ग को पेंशन का भुगतान किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने अधिकारी-कर्मचारियों को छठवाँ वेतनमान दिया और सातवाँ वेतनमान भी देगी, किंतु अधिकारी-कर्मचारियों का भी कर्त्तव्य है कि वे गरीब और कमजोर तबके के लोगों की निष्ठा और कर्त्तव्य परायणता के साथ सेवा कर योजनाओं का लाभ मुहैया करवाये।    धनपुरी में पेयजल आपूर्ति योजना   मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नगर पालिका धनपुरी में शुद्ध पेयजल मुहैया करवाने के लिये 16 करोड 45 लाख रूपए की राशि एवं बुढ़ार क्षेत्र के पेयजल के लिए 15 करोड 35 लाख रूपए की राशि मुहैया करवाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने धनपुरी और बुढ़ार नगर पालिका क्षेत्र की सड़कों के विकास के लिए डेढ़-डेढ़ करोड़ रूपए की राशि देने की भी घोषणा की। उन्होंने बताया कि मरखी देवी बाँध परियोजना के लिए 79 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। मरखी देवी बाँध का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

ias nilmbit

        चार दिन पहले हुई संघ के साथ समन्वय बैठक में सुस्त प्रशासनिक व्यवस्था और विधायकों की शिकायतों के मद्देनजर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कड़े तेवर दिखाते हुए मंगलवार को आईएएस अफसर प्रकाश जांगरे, एडीएम बैतूल पवन जैन और तीन उप संचालकों को निलंबित कर दिया। वहीं, रतलाम के नगर निगम कमिश्नर सोमनाथ झारिया को हटाने का आदेश दिया। झारिया के खिलाफ जनशिकायतों में लापरवाही बरतने का आरोप था।   समाधान ऑनलाइन के दौरान जनसमस्याओं के निराकरण की जो रफ्तार है वो निराशाजनक है। सीएम ने अफसरों को निर्देश दिए हैं कि भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति से समझौता नहीं होगा। कानून व्यवस्था को लेकर आईजी और पुलिस अधीक्षकों से कहा कि मैदानी स्तर पर अक्षम अधिकारियों को हटाना पड़ेगा। उन्होंने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों से सीधा और नियमित संवाद करने के लिए भी कहा। गौरतलब है कि विस सत्र के दौरान भी विधायकों ने बेलगाम नौकरशाही के मुद्दे उठाए थे।   प्रकाशचंद जांगरे- 26 जून को कटनी कलेक्टर के पद से हटाए गए। शराब के ठेकों में अनियमितता के आरोप लगे थे। सरकार ने उन्हें मंत्रालय में उप सचिव बनाया, पर काम नहीं दिया। कुछ दिनों पहले उन्हें श्रम विभाग में पदस्थ किया गया। जांगरे के कटनी कलेक्टर पद से हटने के करीब सवा माह बाद जन शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने के मामले को आधार बनाकर निलंबित कर दिया।   पवन जैन- बैतूल के अपर कलेक्टर पवन जैन ने नियमों के विपरीत जाकर पांच किसानों की 20 एकड़ जमीन एक ही दिन में गैर आदिवासियों को बेचने की अनुमति दी थी। ये मुद्दा विस में उठा और पूर्व मंत्री जगदीश देवड़ा की अध्यक्षता में विधायकों की समिति गठित कर नियमों में बदलाव की प्रक्रिया चल रही है। जैन ने जमीन बिकने के बाद उस पर कब्जा भी दिलवा दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्हें तत्काल निलंबित करने के आदेश दिए गए।   पीडी सराठे- शहडोल में उप संचालक कृषि रहे पीडी सराठे ने वर्ष 2011 से 15 तक राष्ट्रीय कृषि विकास योजना सहित अन्य योजनाओं में नलकूप खनन में लक्ष्य से ज्यादा प्रकरण स्वीकृत करने, पहले से स्वीकृत प्रकरणों के स्थान पर दूसरे प्रकरण बनाने, बजट होने के बाद भी अनुदान का भुगतान न करने जैसी अनियमितता के आधार पर निलंबित कर दिया। सराठे अभी मंडला में पदस्थ हैं। उनके स्थान पर डिंडौरी के उप संचालक आरबी साहू को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।   एसके धुर्वे- सिवनी में उप संचालक कृषि एसके धुर्वे ने हलधर योजना में गहरी जुताई करने पर किसानों को दिए जाने वाले अनुदान का भुगतान नहीं किया। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के आवेदन पर फोर्स क्लोजर की स्थिति बन गई। वित्तीय और प्रशासकीय अधिकारों के विपरीत जाकर बजट होने के बाद भी किसानों को अनुदान नहीं देने को गंभीर वित्तीय अनियमितता माना गया। धुर्वे को निलंबित कर उनके स्थान पर सिवनी के परियोजना संचालक आत्मा सलिल धगट को प्रभार दिया गया है।   केएस टेकाम- शहडोल में 2006-10 में पदस्थ रहे उप संचालक केएस टेकाम को भी नलकूप खनन का पैसा होने के बावजूद अनुदान न देने, लक्ष्य स्वयं बढ़ा लेने और पुराने स्वीकृत प्रकरणों को अटकाकर रखने के मामले में निलंबित किया गया। टेकाम अभी प्रबंध संचालक राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था, भोपाल हैं। उनके स्थान पर उप सचिव अजय गुप्ता को प्रभार दिया गया है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

ladli lakshmi

दुनिया की अनूठी योजना को साकार होने का अदभुत दृश्य देखकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान भावुक हो गये। उनके द्वारा एक दशक पहले शुरू की गयी लाड़ली लक्ष्मी योजना महिला सशक्तीकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है। मुख्यमंत्री मंगलवार को इस योजना से लाभान्वित उन बालिकाओं को छात्रवृत्ति के चेक वितरित कर रहे थे, जिन्होंने कक्षा छठवीं में प्रवेश लिया है।   लाड़ली लक्ष्मी योजना के रूप में अपने द्वारा रोपे गये पौधे को फलते-फूलते देख मुख्यमंत्री  चौहान की खुशी की सीमा न रही। उन्होंने मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में इस योजना के नन्हें हितग्राहियों को देखकर कहा कि आज का दिन उनके लिये सबसे ज्यादा खुशी का दिन है। क्योंकि उन्होंने एक दशक पहले जो संकल्प लिया था आज पूरा हो रहा है। उन्होंने कहा कि लाड़ली लक्ष्मियों को देखकर मैं गदगद हूँ और मेरा रोम-रोम पुलकित है। मैं जीवनभर माँ, बहिन और बेटियों की भलाई के लिये काम करता रहूँगा।   मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में आयी बेटियाँ मुख्यमंत्री से मिलकर प्रफ्फुलित थी। इनमें भोपाल जिले के चाँदबढ़ की लक्ष्मी और ओमप्रकाश की बेटी अंशु, जेपीनगर की फातिमा और वाजिफ खान की बेटी खुशनुमा, सीहोर की रुक्मणी और नरेश परमार की बेटी खुशी, विदिशा के गोमती उदय की बेटी नंदनी, राजगढ़ के सीमा-कृष्णमोहन की बेटी ज्योति तथा रायसेन मंडीदीप के चंदा अनिल राव की बेटी तनुजा की खुशी देखते ही बनती थी। इनमें कई बेटियों ने मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी ली। मुख्यमंत्री ने उनके सिर पर हाथ रख आशीर्वाद दिया। इस दौरान मामा भांजियाँ बेहद प्रसन्न थे।   इस मौके पर इन बेटियों के माता-पिता ने भी अपनी खुशी का इजहार किया। वे मुख्यमंत्री निवास में लाड़ली शिक्षा पर्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री चौहान के निमंत्रण पर अपनी बेटी के साथ शामिल हुए। उन्होंने अपनी बेटी को उनके मामा मुख्यमंत्री श्री चौहान से मिलाकर खुशी जाहिर की। लाड़लियों के माता-पिता ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया कि उन्होंने बेटियों के प्रति समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने के पुख्ता इंतजाम किये हैं। कभी बेटियों को बोझ समझने वाला समाज और लोग अब उन्हें वरदान समझने लगे हैं। समुदाय की सोच बदलने में लाड़ली लक्ष्मी योजना की महती भूमिका है।    एक दशक पहले शुरू की गई  यह योजना न केवल देश में बल्कि दुनिया की अनूठी योजना है। इसकी सफलता देखकर इसे कई प्रदेश ने अपनाया है। इसके अंतर्गत गैर आयकर दाता उन परिवारों की बेटियों को लाभ मिलता है जिनकी दो संतानें हैं। उन्हें राज्य शासन ने बचत पत्र उपलब्ध करवायें। इस योजना से अभी तक 23 लाख बेटियाँ लाभांवित हो चुकी हैं, जिनके बचत खातों में 9600 करोड़ रुपये जमा करवाये गये हैं। इन्हें 21 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर 27,640 करोड़ रुपये की विशाल राशि मिलेगी।   इसके पहले इन बालिकाओं के कक्षा छठवीं में प्रवेश पर 2000 रुपये नौवीं में प्रवेश पर 4000 रुपये तथा कक्षा 11वीं और बारहवीं में 6-6 हजार रुपये छात्रवृत्ति के रूप में मुहैया करवाये जायेंगे। साथ ही अठारह वर्ष बाद शादी करने पर 21 वर्ष की उम्र में एक लाख से ज्यादा रुपये मिलेंगे। कक्षा छठवीं में प्रवेश लेने वाली 17 हजार लाड़ली लक्ष्मियों को इस वर्ष छात्रवृत्ति के रूप में 2-2 हजार रुपये मिलेंगे।   इस योजना से लाभान्वित 23 लाख से ज्यादा परिवार इस बात से बेहद खुश है कि उनके घर बेटी ने जन्म लिया है। वे अपने को बहुत खुशनसीब मान रहे हैं कि बेटी के माँ-बाप है। वे बेटी की शिक्षा-दीक्षा और विवाह के लिये पूरी तरह निश्चिंत हो गये हैं।   इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपना स्वागत नहीं कराकर मुख्यमंत्री निवास आयी बेटियों का स्वागत किया और उन्हें मंच पर अपने साथ बैठाया। मुख्यमंत्री ने महिला-बाल विकास विभाग की 'पंचवटी'' प्रदर्शनी का अवलोकन कर पौष्टिक आहार का भी स्वाद लिया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

mp industrial area

    मध्यप्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये इस वर्ष 20 नये औद्योगिक क्षेत्र के अधोसंरचना के विकास कार्य करवाये जा रहे हैं। यह कार्य 7 औद्योगिक केन्द्र विकास निगम (एकेव्हीएन) के अन्तर्गत किया जा रहा है। इन औद्योगिक क्षेत्रों में पानी, बिजली, एप्रोच रोड समेत बुनियादी सुविधाओं के विकास पर 600 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे।   चयनित 20 नवीन औद्योगिक क्षेत्र में 1000 हेक्टेयर भूमि विकसित की जायेगी। विकसित भूमि पर उद्योगों के लिए 1000 भू-खण्ड का विकास किया जा रहा है। औद्योगिक क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास का कार्य एकेव्हीएन भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, रीवा और सागर द्वारा करवाये जा रहे हैं। इन 7 एकेव्हीएन द्वारा वर्ष गत वित्त वर्ष में 10 औद्योगिक क्षेत्र में 894 हेक्टेयर भूमि विकसित की गई थी। इस वर्ष अधोसंरचना के विकास पर 520 करोड़ रुपये व्यय कर 1998 भू-खण्ड औद्योगिक इकाइयों के निर्माण के लिये विकसित किये गये थे। वर्ष 2014-15 में 6 औद्योगिक क्षेत्र में अधोसंरचना के विकास पर 350 करोड़ की राशि व्यय कर चयनित औद्योगिक क्षेत्रों में उद्योगों की स्थापना के लिये 603 भू-खण्ड विकसित किये गये।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

award turisom

सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्टेट का राष्ट्रीय अवार्ड मिला मध्यप्रदेश को मध्यप्रदेश पर्यटन को 5 प्रतिष्ठित अवार्ड से नवाजा गया      मध्यप्रदेश पर्यटन के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहा जब नई-दिल्ली में राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार के गरिमापूर्ण समारोह में पर्यटन के लिये प्रतिष्ठित 5 अवार्ड एक साथ मध्यप्रदेश को मिले। इनमें बेस्ट टूरिज्म स्टेट का राष्ट्रीय अवार्ड शामिल है। अवसर था पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नई-दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में पर्यटन के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिये राष्ट्रीय अवार्ड वितरण समारोह का।   लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन एवं केन्द्रीय पर्यटन तथा संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ महेश शर्मा द्वारा प्रदेश के पर्यटन तथा संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री सुरेन्द्र पटवा, निगम के अध्यक्ष  तपन भौमिक एवं निगम के प्रबंध संचालक  हरि रंजन राव एवं अपर प्रबंध संचालक  तन्वी सुन्द्रियाल को अवार्ड प्रदान किया गया। पुरस्कार के रूप में ट्राफी और प्रशस्ति-पत्र दिया गया।   इसके अलावा मध्यप्रदेश को दो अन्य पर्यटन पुरस्कारों से भी नवाजा गया। दिव्यांगों के अनुकूल श्रेष्ठ स्मारक अमरकंटक के लिए भी प्रदेश को पुरस्कृत किया गया। साथ ही भोपाल को श्रेष्ठ विरासत की सैर के लिए विकसित करने के लिए संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया। मोस्‍ट इन्‍नोवेटिव और यूनीक टूरिज्‍म प्रोजेक्‍ट, आर्ट आइकॉल मैहर तथा बेस्ट टूरिस्ट गाइड के लिये श्री जीवन ज्योति पटेरिया को अवार्ड प्रदान किया गया।   मध्यप्रदेश में ऐतिहासिक विरासत, धार्मिक स्थल, ईको टूरिज्म, राष्ट्रीय उद्यान आदि पर्यटन स्थल किसी भी पर्यटक को मंत्रमुग्ध करने की क्षमता रखते हैं, और साथ ही आल्हादित कर देते हैं। पर्यटन विभाग ने अमरकंटक मंदिरों को दिव्यांगों के अनुकूल विकसित किया है। इसके अंतर्गत व्हील चेयर, ब्रेल लिपि के नोटिस बोर्ड और दिशा निर्देश के साथ मंदिरों का साहित्य उपलब्ध करवाने के साथ इनके अनुकूल शौचालय विकसित कर पथ निर्मित किये गये हैं।   श्रेष्ठ विरासत की सैर के लिए भोपाल में कई पथ विकसित किये गये हैं। इसके अंतर्गत भोपाल की वास्तुकला के इतिहास को दर्शाया गया है। पहला पथ कमलापति महल से शुरू होकर अपरलेक से होते हुए सूफी मस्जिद और सदर मंजिल की तरफ जाता है और दूसरा पथ ताजुल मस्जिद के इतिहास को दर्शाता है।   उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश पर्यटन को लगातार दूसरे साल पर्यटन के क्षेत्र में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त हुए हैं। पिछले वर्ष मध्यप्रदेश पर्यटन को 6 राष्ट्रीय अवार्ड सहित अन्य अवार्ड प्राप्त हुए थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

bachhi maut

    मध्य प्रदेश के खरगौन जिले में इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बता दें कि जन्म के कुछ ही घंटों बाद अपनों ने ही नवजात बच्ची को कचरे से भरी झाड़ियों में फेंक दिया। कुत्तों ने उसे नोच-नोचकर मार डाला। बाकी रही कसर ओंकारेश्वर नगर परिषद ने पूरी कर दी। शव उठाने के लिए कचरे की गाड़ी भेज दी।    पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हॉस्पिटलों के रिकाॅर्ड खंगाले जा रहे हैं। घटना शुक्रवार को इंदौर-इच्छापुर हाईवे स्थित राधास्वामी सत्संग परिसर के सामने की है। दरअसल, नवजात की नाल पर एक प्लास्टिक का क्लिप लगा है। माना जा रहा है कि उसका जन्म निजी या किसी गवर्नमेंट हॉस्पिटल में ही हुअा है। कार से आए थे बच्ची को फेंकने वाले। आईविटनेस ने पुलिस को बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे कुछ लोग कार से आए और हाईवे के किनारे गुरदीप सिंह बग्घा के खेत के पास नवजात बच्ची को फेंक गए। फिर गाड़ी घुमाकर बड़वाह की ओर रवाना हो गए। कुछ देर बाद बच्ची को कुत्तों और कौवों ने नोचना शुरू कर दिया। इससे बालिका की दोनों आंखें फूट गईं और सिर व चेहरे की चमड़ी भी पूरी तरह निकल गई।   मौके पर मौजूद शख्स के मुताबिक, बच्ची के शव को कुत्ते नोचते हुए हाईवे के दूसरे किनारे पर करीब 10 फीट दूर तक ले गए। राहगीरों ने कुत्तों को भगाया। वहां मौजूद एक बुजुर्ग नवजात के शव की निगरानी करता रहा। कुछ ड्राइवरों ने बताया कि उन्होंने बच्ची के रोने की आवाज भी सुनी थी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

gurjar samaj

         मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने  कहा है कि  कमजोर वर्गों के विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने गुर्जर समाज की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज मेहनती है। श्री चौहान  मुख्यमंत्री निवास पर बड़ी संख्या में आये अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के सदस्यों को संबोधित कर रहे थे। ये सदस्य समाज के हित में कदम उठाने पर मुख्यमंत्री का स्वागत और आभार व्यक्त करने आये थे। इसमें सभी जिले के प्रतिनिधि शामिल थे।   स्वास्थ्य मंत्री  रुस्तम सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश तेजी से विकास कर रहा है।  विकास दर सभी राज्य से ज्यादा है। कृषि के क्षेत्र में भी देश सबसे आगे है। गुर्जर समाज की ओर से फूलों की विशाल माला से मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने 'गुर्जर चेतना ' का विमोचन किया।   अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  यशवीर सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष  जिलेराम, विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष  रामकिशोर दोगने, पूर्व विधायक  जोधाराम गुर्जर,  ज्ञान सिंह गुर्जर एवं राजगढ़ ज़िला पंचायत अध्यक्ष  गायत्री गुर्जर उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraaj singh bachche

    मुख्यमंत्री  चौहान से मिले मेधावी छात्र-छात्राएँ        मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मेधावी बच्चों की शिक्षा में धन की बाधा को समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिक फीस होने के कारण किसी भी जाति अथवा समाज का मेधावी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहे, ऐसे प्रयास किये जा रहे हैं। श्री चौहान आज विधानसभा में छतरपुर जिले के बिजावर विकासखण्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं से चर्चा कर रहे थे। इस अवसर पर विधायक श्री पुष्पेन्द्रनाथ पाठक भी उपस्थित थे।   मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में शिक्षा के लिये अधिक फीस की आवश्यकता होती है। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने से कई मेधावी छात्र फीस नहीं दे पाते। अब धन के अभाव में मेधावी बच्चे शिक्षा से वंचित नहीं हो, इसके लिये उनकी फीस सरकार भरे और नौकरी मिलने के बाद वे आसानी से उसे लौटा सकें, ऐसी योजना का निर्माण किया जायेगा।    उन्होंने कहा कि सफलता के लिये निरंतर प्रयास और संकल्प की आवश्यकता है। उन्होंने विवेकानंद के विचारों का उल्लेख किया। बताया कि व्यक्ति अनंत शक्तियों का भंडार है। वह जो चाहे कर सकता है। श्री चौहान ने कहा कि बच्चे अपनी प्रतिभा का अधिक से अधिक उपयोग करें। ऐसा कार्य करने का प्रयास करें, जिससे देश-प्रदेश और दुनिया का भला हो। उन्होंने बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी।   इस अवसर पर बिजावर के शासकीय उत्कृष्टता विद्यालय, शासकीय कन्या विद्यालय और शासकीय मॉडल स्कूल के 80 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले 50 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

votar id

    इंदौर में साढ़े चार लाख मतदाता एक जैसे    इंदौर जिले में साढ़े चार लाख मतदाता एक जैसे चेहरे वाले हैं,लेकिन इनमें कोई फर्जी नहीं। निर्वाचन आयोग ने साॅफ्टवेयर की मदद से देशभर में एक जैसे चेहरे वाले लोगों के वोटर कार्ड स्कैन कर चिह्नित किए हैं।   मध्यप्रदेश में इसकी संख्या एक करोड़ है। इसका मतलब नहीं कि ये सभी फर्जी बने हैं। साॅफ्टवेयर थोड़ा भी एक जैसा दिखने वाला चेहरा चिह्नित कर लेता है। ये बातें मंगलवार को कलेक्टर पी.नरहरि ने मीडिया से कही। उन्होंने कहा-आयोग ने एक जैसे चेहरे वाले लोगों का भौतिक सत्यापन करने के लिए कहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इनमें मुश्किल से एक फीसदी मतदाता एेसे होंगे,जिनके दो जगह वोटर कार्ड होंगे। ये भी वह लोग हैं,जिनके ट्रांसफर होते रहते हैं और वे अन्य जगह नाम जुड़वा लेते हैं। इनका भौतिक सत्यापन कर नाम हटा दिया जाएगा।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

mp vidhansabha

  मंत्री भार्गव की टिप्पणी हुई विलोपित      विधानसभा में आज प्रश्नकाल काफी हंगामेदार रहा। प्रश्नकाल के दौरान पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव की टिप्पणी से कांग्रेस खड़े हो गए और माफी की मांग करने लगे। दरअसल, कांग्रेस ने सिंहस्थ को लेकर विधानसभा में कई प्रश्न लगाए हैं, जिस पर मंत्री भार्गव ने कांग्रेसियों पर टिप्पणी कर दी। कांग्रेस विधायकों ने हंगामा करते हुए मंत्री से माफी की मांग की जिस पर मंत्री नरोत्तम ने कहा कि माफी नहीं मांगेंगे तो भार्गव ने भी इससे मना कर दिया। साथ ही कहा कि जहां भी शिकायत करना हो कर दो। इससे हंगामे की स्थिति बनने लगी तो अध्यक्ष ने भार्गव द्वारा की गई टिप्पणी को कार्यवाही से विलोपित करा दिया।   नरोत्तम और नायक के बीच तीखी नोकझोंक अवैध खनन के मामले में विपक्ष द्वारा मंत्री का जवाब मांगे जाने पर मुकेश नायक ने कहा कि बताया जाए। नरोत्तम ने कहा कि मुकेश भाई यहां पर वकालत न करें। इस पर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इस बीच गौरीशंकर शेजवार ने विपक्ष की ओर इशारा करते हुए कहा कि आप सब लोग ठिकाने लग जाओगे, एक भी जीतकर नहीं आओगे। इसका विधायक गोविन्द सिंह ने कड़ा विरोध किया। बाद में अध्यक्ष ने शेजवार की टिप्पणी को विलोपित करा दिया। अध्यक्ष ने सीतासरन शर्मा ने व्यवस्था बताते हुए कहा कि प्रश्नकाल के दौरान अगर भोजन अवकाश या स्थगन की स्थिति बनती है और सदन फिर से समवेत होता है तो मंत्री जवाब नहीं देगा और उन्होंने प्रश्न अग्राह्य कर दिया। इसके बाद भी मंत्री द्वारा जवाब मांगा जाता रहा। मंत्री का जवाब न दिए जाने से नाराज कांग्रेस के तरुण भनोट समेत अन्य एमएलए के साथ गर्भगृह में आ गए और नारेबाजी करते रहे। इधर, बसपा विधायक सत्यप्रकाश सखवार ने ग्वालियर में शराबियों द्वारा महिलाओं से छेड़छाड़ का मामला उठाया। जिस अध्यक्ष ने कल शून्यकाल में चर्चा का आश्वासन दिया   कांग्रेस बोली, सदन के बाहर हो रही सौदेबाजी मंत्री से आश्वासन मिलने के बाद भाजपा विधायक आरडी प्रजापति को शांत हो गए, लेकिन कांग्रेस ने इस मुद्दे पर खासा हंगामा किया। कांग्रेस का कहना था कि सदन में उठाए गए मसले पर बाहर कैसे सौदेबाजी और समझौता हो सकता है। मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्वाइंट आॅफ आॅर्डर उठाते हुए कहा कि सदन में विवाद होने पर अध्यक्ष के कक्ष में उसे सुलझाने की परंपरा है और हमने यही किया है।   बटाईदार नहीं बन सकेंगे जमीन मालिक, पांच साल का होगा अनुबंध विधानसभा में हुई कैबिनेट बैठक प्रसं, भोपाल। राज्य सरकार खेती को बटाई पर देने की प्रथा को कानूनी जामा पहनाने जा रही है। अब जमीन पर कब्जे के आधार पर बटाईदार भूमिस्वामी नहीं बन सकेगा वहीं फसलों के नुकसान होंने पर बटाईदार को भी फसल बीमा का मुआवजा वैधानिक रुप से मिल सकेगा।  इसके लिए राज्य सरकार मध्यप्रदेश भूमिस्वामी एवं बटाईदार के हितों का संरक्षण विधेयक 2016 इसी विधानसभा सत्र में लाने जा रही है। आज कैबिनेट बैठक में इस विधेयक के मसौदे को मंजूरी दी गई। सरकार के प्रवक्ता नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि बटाईदार और किसान के बीच छह माह से पांच साल तक एग्रीमेंट होगा। कृषि के अलावा बटाईदार अन्य काम भी कर सकेंगे। विवाद की स्थिति में तहसीलदार के समक्ष अपील की जा सकेगी। अभी तक प्रदेश में बटाईदार प्रथा को कानूनन मान्यता नहीं है। इसके चलते जमीन बटाई पर देने वाले की जमीन पर बटाईदार भूस्वामी बनने के लिए कोर्ट पहुंच जाता है। वहीं इसका दूसरा पहलू यह भी है कि फसल का नुकसान होने पर भूस्वामी को ही उसका मुआवजा मिलता है और खेती बटाई पर लेने वाले किसानों को यह लाभ नहीं मिल पाता।   इन पर भी फैसला कैबिनेट में प्राकृतिक आपदा की स्थिति में अल्पकालीन ऋण को मध्यकालीन ऋण में परिवर्तित किए जाने  पर राज्य शासन के पंद्रह प्रतिशत अंशदान की राशि पर ब्याज दर के निर्धारण के प्रस्ताव को भी मंजूर कर दिया। 4 जून से 30 जून तक दस लाख चालीस हजार क्विंटल  प्याज खरीदी के लिए खर्च की गई राशि का अनुमोदन भी कैबिनेट में किया गया। इसमे 6 रुपए किलो प्याज खरीदने से लेकर उसके सम्पूर्ण खर्च 9.50 रुपए प्रति किलो का अनुसमर्थन किया गया।   कैबिनेट में रामचरण तिवारी विरुद्ध रीवा कलेक्टर राहुल जैन के मामले में अवमानना प्रकरण पर भी चर्चा हुई। मुरैना संभाग में लोक निर्माण विभाग के तत्कालीन सहायक यंत्री एमएस पवैया के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही किए जाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। अलीराजपुर में पीएचई के सेवानिवृत्त सहायक यंत्री वीवी राजवाड़े को देय पेंशन की राशि में कटौती पर भी केबिनेट में विचार किया गया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraj singh anand

    मुख्यमंत्री चौहान ने आनंद विभाग की बैठक ली         मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिये हैं कि आनंद विभाग  द्वारा अगले माह आयोजित की जाने वाली कार्यशाला में इस क्षेत्र में काम करने वाले संत और मनीषियों को आमंत्रित कर उनका मार्गदर्शन लिया जाये। मुख्यमंत्री  चौहान ने यह निर्देश आज यहाँ आनंद विभाग की बैठक में दिये। बैठक में बताया गया कि आनंद विभाग की गतिविधियाँ राज्य आनंद संस्थान के अंतर्गत संचालित की जायेगी।   मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि आनंद विभाग की गतिविधियों के अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के साथ-साथ बुनियादी जरूरतों को भी शामिल किया जाये।  विभाग के दृष्टि पत्र में आनंद की अवधारणा से जुड़े दर्शन, गतिविधियों और सूचकांक शामिल किये जाये। यह विभाग हताशा और निराशा को खत्म करने के लिये वातावरण बनाने का काम करेगा। 'माँ तुझे प्रणाम' और 'मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन' जैसी योजनाओं में आनंद के लिये और क्या बदलाव किया जा सकता है, इस पर विचार करे। आनंद के प्रकटीकरण के लिये सांस्कृतिक, साहित्यिक और खेल-कूद से जुड़ी गतिविधियों की योजना बनाये। इसके लिये पाठ्यक्रम में सकारात्मक बदलाव किये जा सकते हैं। योग के संबंध में विभिन्न विभाग द्वारा संचालित गतिविधियों में एकरूपता रहे।   बैठक में बताया गया कि आनंद की अवधारणा के संबंध में विभिन्न विभाग को प्रशिक्षित किया जायेगा। योग के लिये स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के सात संभाग में योग प्रशिक्षण केंद्र बनाये जायेंगे। खेल विभाग द्वारा विकास खण्ड स्तर पर योग एवं खेल प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने की योजना बनायी गयी है। उच्च शिक्षा विभाग योग और खेल से जुड़े पाठ्यक्रम शुरू करेगा। बैठक में नर्मदा नदी के किनारे आयुर्वेद, योग और आध्यात्म के लिये वेलनेस सेंटरों की श्रंखला शुरू करने का सुझाव दिया गया।    बैठक में मुख्य सचिव  अन्टोनी डिसा, अपर मुख्य सचिव स्कूल शिक्षा  एस. आर. मोहंती, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव  इकबाल सिंह बैंस, प्रमुख सचिव संस्कृति  मनोज श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव उच्च ‍‍शिक्षा आशीष उपाध्याय, सचिव खेल एवं युवा कल्याण  सचिन सिन्हा और संचालक खेल एवं युवा कल्याण  उपेंद्र जैन भी उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

multaii

      मुख्‍यमंत्री ने दी अमर शहीद  मनोज चौरे को श्रद्धांजलि       मुख्‍यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने बैतूल जिले की मुलताई तहसील के ग्राम परमंडल पहुँचकर बिहार में नक्सली हमले में शहीद हुए सी.आर.पी.एफ. जवान स्व. मनोज चौरे को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। मुख्‍यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने स्व. चौरे के परिजनों को ढाँढस भी बंधाया।   मुख्‍यमंत्री ने दस लाख रुपए की सम्‍मान-निधि अमर शहीद के माता-पिता को भेंट की। उन्होंने स्व. मनोज चौरे की स्मृति में मुलताई में एक स्मारक बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्मारक पर स्व. चौरे की जीवनी को अंकित किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम परमंडल का हायर सेकंडरी स्कूल अब अमर शहीद मनोज चौरे हायर सेकंडरी स्कूल के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री ने ग्राम की सड़क का नामकरण भी अमर शहीद मनोज चौरे के नाम पर करने को कहा। श्री चौहान ने कहा कि अमर शहीद के परिजनों को भोपाल में उनकी सुविधानुसार एक प्लाट अथवा फ्लेट सरकार उपलब्ध करवाएगी। इसके अलावा परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी दी जाएगी। सांसद  ज्योति धुर्वे, जिला पंचायत अध्यक्ष  सूरजलाल जावरकर, विधायक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।   बैतूल में सड़क शहीद के नाम होगी विधायक बैतूल  हेमन्त खण्डेलवाल एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्री अलकेश आर्य ने बताया कि बैतूल नगर की एक सड़क का नाम अमर शहीद स्व. मनोज चौरे के नाम पर रखने का प्रस्ताव नगर पालिका द्वारा पारित किया गया है।   परमंडल में बनेगा बांध मुख्‍यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने ग्राम परमंडल के भ्रमण के दौरान ग्रामीणों की मांग पर गाँव में पानी की टंकी बनवाने, बांध के निर्माण के लिये सर्वे करने, धारणी मार्ग की पुलिया की मरम्‍मत करने एवं प्रायमरी स्कूल का नया भवन बनाने के निर्देश दिए।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

ujjwala yojna

  सीहोर  में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना        सीहोर जिले के नसरुल्लागंज में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जिले में एक लाख पाँच हजार पात्र महिलाओं को इस योजना में नि:शुल्क गैस कनेक्शन प्रदाय किये जायेंगे। यह योजना महिलाओं के स्वास्थ्य संवर्धन तथा पर्यावरण और वन-संरक्षण में महती भूमिका निभायेगी। उन्होंने कहा कि ये कनेक्शन पूर्णत: नि:शुल्क हैं। यदि कोई गड़बड़ करेगा तो कठोर कार्यवाही की जायेगी। सीधे सी.एम. हाउस शिकायत करें। उन्होंने प्रतीक स्वरूप कनेक्शन भी वितरित किये।   मुख्यमंत्री ने कहा कि अब आर्थिक विपन्नता उच्च शिक्षा में बाधक नहीं होगी। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त से एक योजना प्रारंभ कर रहा हूँ, जिसमें सभी वर्ग के पात्र बच्चों की उच्च-तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा का खर्च शासन वहन करेगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही बुदनी विधानसभा के प्रत्येक गाँव और घर में नल-जल योजना के माध्यम से नर्मदा जल उपलब्ध करवाया जायेगा। श्री चौहान ने कहा कि पात्र लोगों को आवास पट्टा वितरण जारी है। वर्ष 2022 तक प्रदेश में कोई भी आवासहीन नहीं रहेगा। उन्होंने बताया कि फसल बीमा योजना का लगभग 4300 करोड़ रुपये शीघ्र ही कृषकों को दिया जायेगा। उन्होंने छात्राओं की माँग पर लाड़कुई महाविद्यालय की सीट 120 से बढ़ाकर 200 करने की घोषणा की। उन्होंने नीलकंठ मंडी, आँवलीघाट और छीपानेर में घाट निर्माण करवाने की बात कही। उन्होंने बताया कि नर्मदा संरक्षण के लिये 1500 करोड़ रुपये की कार्य-योजना बनायी गयी है। मुख्यमंत्री ने उपस्थित जन-समूह को स्वच्छता, शिक्षा, बेटी बचाने एवं पर्यावरण संवर्धन के लिये कम से कम एक पौधा लगाने की शपथ दिलवायी।   मुख्यमंत्री ने हाल ही में जनपद की खुले से पूर्णत: शौच मुक्त 22 पंचायत के सरपंचों का सम्मान भी किया। कार्यक्रम में 1025 हितग्राही को आवासीय पट्टे, 2000 को गैस कनेक्शन प्रदान किये गये। कार्यक्रम को वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री गुरु प्रसाद शर्मा ने भी संबोधित किया।   कार्यक्रम में प्रदेश के लोक निर्माण एवं विधि-विधायी कार्य और जिला प्रभारी मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह, मार्कफेड अध्यक्ष  रमाकांत भार्गव, वेयर-हाउसिंग कार्पोरेशन के अध्यक्ष  राजेन्द्र सिंह राजपूत, लघु वनोपज संघ उपाध्यक्ष  रामनारायण साहू और जिला पंचायत अध्यक्ष  उर्मिला मरेठा सहित अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

drinking water

    mp में 18 हजार 500 करोड़ रूपये लागत की ग्राम समूह पेयजल योजनाएँ      मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान से  केन्द्रीय पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव  परमेश्वरन अय्यर ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिये करीब 18 हजार करोड़ रूपये लागत की ग्राम समूह पेयजल योजनाएँ बनाई गई हैं।   मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नर्मदा नदी के किनारे स्थित ग्रामों को प्राथमिकता से खुले में शौच से मुक्त किया जायेगा। प्रदेश में पिछले वर्ष सूखे के संकट के दौरान भी पेयजल की बेहतर व्यवस्था की गई। प्रदेश के प्रत्येक ग्राम पंचायत में तालाब निर्माण की योजना बनाई गई है। इसके तहत 4000 जल-संरचनाओं का काम शुरू हो गया है। केन्द्रीय सचिव श्री परमेश्वरन ने कहा कि प्रदेश में जल-संरक्षण और स्वच्छता अभियान में अच्छा काम हुआ है।    प्रदेश में जल निगम के माध्यम से पेयजल योजनाएँ गई हैं। प्रदेश के करीब आठ जिले जल्दी ही खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) होने वाले हैं। सॉलिड एवं लिक्विड वेस्ट मेनेजमेंट पर ज्यादा ध्यान दिया जाये। चर्चा के दौरान प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री पंकज अग्रवाल, प्रमुख सचिव ग्रामीण विकास  नीलम शमी राव, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव  एस.के.मिश्रा, प्रमुख अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी  जी.एस.डामोर भी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

bjp

      बीजेपी नेता नारायण केसरी का नागरिक अभिनन्दन     बिहार के राज्यपाल  रामनाथ कोविन्द, मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व राज्यसभा सांसद एवं अनूसूचित जाति समुदाय के वरिष्ठ नेता  नारायण सिंह केसरी की 65 वर्षों की जनसेवा का सम्मान करते हुए नागरिक अभिनन्दन किया। स्थानीय रविन्द्र भवन में भव्य अभिनन्दन समारोह में मुख्यमंत्री ने श्री केसरी को साफा पहनाकर उनका अभिनन्दन किया।   बिहार के राज्यपाल श्री रामनाथ कोविन्द ने कहा कि यह श्री केसरी की निष्ठा, ईमानदारी, कर्मठता का अभिनंदन है। उन्होंने बिहार की जनता ओर से उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि यह श्री केसरी की तपस्या का अभिनंदन है। उन्होंने कभी विचारधारा का त्याग नहीं किया। श्री कोविन्द ने कहा कि श्री केसरी का जीवन हजारों कार्यकर्ताओं के लिये प्रेरणादायी है। उनकी जीवन यात्रा लिखी जाना चाहिये। वे सोशल आइकॉन है। श्री कोविन्द ने श्री केसरी को भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट की।   मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि श्री केसरी ने जनसंघ की स्थापना से अपने राजनैतिक जीवन की शुरूआत कर पूरा जीवन संघर्ष में गुजारा। वे कुशल संगठक और प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक हैं। उन्होंने श्री केसरी को अन्याय के खिलाफ लड़ने वाला नेता बताते हुए कहा कि वे किसी एक समुदाय के नहीं बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के सर्वमान्य नेता हैं। अपने असाधारण कामों से वे असाधारण बन गए। उनकी कर्मठता को कभी अनदेखा नहीं किया गया। वे हमेशा उत्साह से भरे रहते हैं। उन्होंने श्री केसरी के यशस्वी और स्वस्थ जीवन की कामना की और कहा कि समाज को उनके मार्गदर्शन की जरूरत है।   श्री केसरी ने कहा कि उनका अभिनन्दन एक कार्यकर्ता का अभिनन्दन है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता की उपेक्षा कभी नहीं होना चाहिये। उपेक्षा दुखदायी होती है। उपेक्षा से कार्यकर्ता टूट जाता है। उन्होंने श्री चौहान को अनूठा मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि जनता चाहती है कि वे मुख्यमंत्री बने रहें और प्रदेश की सेवा करते रहें। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि श्री केसरी ने तपस्वी का जीवन जिया। प्रतिकूल परिस्थितियों में काम किया। वे 92 वर्ष के युवा हैं।   सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री  लालसिंह आर्य ने अभिनन्दन-पत्र का वाचन किया। विशाल फूल माला पहनाकर श्री केसरी का स्वागत किया गया। उपाध्यक्ष राज्य योजना मंडल  बाबूलाल जैन, विधायक  प्रदीप लारिया, विधायक  सुरेन्द्र सिंह,  विष्णु खत्री, अध्यक्ष अजाक्स  जे.एन. कंसोटिया और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। आयोजन समिति के अध्यक्ष  गंगाराम घोसले ने आभार व्यक्त किया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

mp vidhansabha

  कार्रवाई कल तक के लिए स्थगित   भोपाल के बाढ़ प्रभावितों को वितरित किए जाने वाले अनाज में मिट्टी ही मिट्टी होने पर आज विधानसभा के अंदर और बाहर जमकर हंगामा हुआ। सदन के अंदर जहां कांग्रेस के विधायकों ने हंगामा किया तो परिसर के बाहर पार्षद और कांग्रेस के अन्य नेताओं ने सरकार को घेरा। हंगामे के बीच विधानसभा की कार्रवाई गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।   बाढ़ प्रभावित को लोगों को मिट्टीयुक्त गेहूं वितरित किए जाने पर आज कांग्रेस विधायक जयवर्द्धन सिंह और अन्य विधायकों ने मुद्दे को उठाया। कांग्रेस पार्षद मोनू सक्सेना और अन्य नेताओं ने भी मिट्टी वाले गेहूं के सेम्पल लेकर सरकार को घेरा। बीजेपी विधायक बाबूलाल गौर ने इस मुद्दे पर अपनी सरकार को कटघरे में खड़ा करने का प्रयास किया। इस पर संसदीय मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने घोषणा की कि पूरे मामले की जांच के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी जो मानसून सत्र के अंतिम अपनी रिपोर्ट पेश करेगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

prime minister shivraj singh

  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पवित्र नर्मदा नदी के दोनों तट पर सघन वृक्षारोपण का अभियान “ नमामि देवी नर्मदे ” आगामी 11 नवंबर से चलाया जायेगा। अभियान में जन-सहयोग से नर्मदा के दोनों तट पर वृक्षारोपण किया जायेगा।    मुख्यमंत्री  चौहान  यहाँ वैशाली नगर में जबलपुर (पाटन) के समर्थ नर्मदा मिशन के संस्थापक स्वामी समर्थ भैयाजी सरकार से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने स्वामी समर्थ भैयाजी द्वारा नर्मदा स्वच्छता के लिये बीते 17 माह से किया जा रहा अनशन जूस पिलाकर तुड़वाया। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह भी उपस्थित थे।   मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि अभियान में निजी भूमि पर फलदार वृक्ष लगाने पर तीन वर्ष तक राज्य शासन किसानों के उत्पादन में हुए नुकसान की भरपाई करेगी। अभियान में संतों तथा समाज के सभी वर्गों का सहयोग लिया जायेगा। नर्मदा नदी में गंदे नालों से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिये करीब 1500 करोड़ रूपये की योजना बनायी गयी है। नर्मदा नदी से अवैध उत्खनन को सख्ती से रोका जायेगा।    स्वामी समर्थ भैयाजी ने कहा कि नर्मदा को प्रदूषणमुक्त करने के लिये प्रदेश में वातावरण बनाया जाये। लोगों को वृक्षों के महत्व के बारे में जागरूक किया जाये। इस अवसर पर  विजेश लूनावत और  अनिल अग्रवाल भी उपस्थित थे।     Attachments area          

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

minister rajendr shukla

      उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने केन्द्रीय पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  अनिल माधव दवे से आज नई दिल्ली में सौजन्य भेंट कर विश्व के पहले मुकुन्दपुर जू एवं रेस्क्यू सेंटर व्हाइट टाईगर सफारी, सतना की अद्यतन जानकारी दी। श्री शुक्ल ने चर्चा के दौरान बताया कि सफारी पूर्ण रूप से विकसित होने की ओर अग्रसर है। यह केन्द्र सरकार से मिले आवश्यक सहयोग का ही परिणाम है।   श्री शुक्ल ने केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री दवे को यह भी बताया कि वर्तमान में व्हाइट टाईगर सफारी को देखने पर्यटक काफी संख्या में आ रहे हैं। श्री शुक्ल ने कहा कि जब सफारी पूर्ण रूप से विकसित हो जाएगी, तो निश्चित ही देश-विदेश के पर्यटकों की संख्या में आशा से अधिक वृद्धि देखने को मिलेगी।   मंत्री श्री शुक्ल ने श्री दवे को बताया कि व्हाइट टाईगर सफारी के अधिकांश निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं। साथ ही शेष निर्माण तथा वन्य-प्राणियों की अन्य राज्यों से शिफ्टिंग कार्य प्रचलन में हैं। उद्योग मंत्री ने सेंटर में उपलब्ध वन्य-प्राणियों की जानकारी से अवगत कराया। इसके अलावा अन्य राज्यों से लिए जाने वाले वन-प्राणियों की भी जानकारी दी।   उद्योग मंत्री श्री शुक्ल ने टाईगर सफारी के पूर्ण रूप से विकसित करने को लिए केन्द्र सरकार से अब तक मिलें आवश्यक सहयोग के प्रति आभार प्रकट किया। साथ ही भविष्य में भी सहयोग का आग्रह किया। मंत्री श्री शुक्ल ने राज्य-मंत्री श्री दवे को 'कहानी सफेद बाघ की' पुस्तक तथा स्मृति-चिन्ह भी भेंट किया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraj singh cm

      अंतर्राज्य परिषद की ग्यारहवीं बैठक      एमपी के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिये स्थापित नेशनल इंटेलीजेंस ग्रिड को सक्रिय करने का आग्रह किया है ताकि इस ग्रिड का लाभ राज्य के आसूचना तंत्र को भी मिल सके। उन्होंने यह भी सुझाव दिया है कि सोशल मीडिया का दुरूपयोग रोकने के लिये किसी संस्था को नोडल संस्था बनाया जाना चाहिये। इस संबंध में प्रोटोकॉल तय किया जाना चाहिये। श्री चौहान ने  नई दिल्ली में अंतर्राज्य परिषद की ग्यारहवीं बैठक में अपने विचार रखे। बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की।   श्री चौहान ने पुलिस आधुनिकीकरण योजना में भवन मद में धनराशि उपलब्ध करवाने का भी अनुरोध किया है ताकि पुलिसकर्मियों के आवास गृहों का निर्माण जारी रहे। मुख्यमंत्री ने सेंट्रल पैरामिलेट्री फोर्स के गठन के संबंध में अग्रिम भुगतान की व्यवस्था को संशोधित करने की भी जरूरत बतायी। उन्होंने तर्क दिया कि कानून-व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिये कई बार अविलम्ब अर्द्ध सैनिक बलों का गठन करना जरूरी होता है। वर्तमान व्यवस्था से इसमें विलम्ब होता है।   मुख्यमंत्री ने आंतरिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि राज्य में पुलिस बल को सुदृढ़ बनाया गया है और सभी जरूरी तकनीकी संसाधनों से सुसज्जित किया गया है। राज्य स्तरीय डायल 100 एकीकृत पुलिस आकस्मिक रिस्पांस सिस्टम की चर्चा करते हुए श्री चौहान ने कहा कि इससे शहरी क्षेत्रों में 5 से 10 मिनट और ग्रामीण क्षेत्रों में 30 से 45 मिनट में आम लोगों को पुलिस सहायता मिल रही है। उन्होंने बताया कि पिछले चार सालों में हर साल 31 हजार से ज्यादा नये पद सृजित किये गये और 50 नये थाने और 108 पुलिस चैकियाँ स्वीकृत की गई हैं। सभी हितग्राहीमूलक योजनाएँ 2017 तक आधार नम्बर से जुड़ेंगी   प्रदेश में आधार कार्ड के अधिकाधिक उपयोग के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी सेवाओं के प्रदाय में आधार नम्बर का उपयोग किया जा रहा है। वर्ष 2017 तक सभी हितग्राहीमूलक योजनाओं में आधार नम्बर जोड़ दिया जायेगा। अभी 18 वर्ष की उम्र से ऊपर के सभी लोगों का आधार नम्बर जारी हो चुका है। श्री चौहान ने बताया कि आधार नम्बर का उपयोग करते हुए सामाजिक सुरक्षा पेंशन, स्कूली बच्चों को छात्रवृत्ति, मनरेगा की राशि सीधे हितग्राहियों के खाते में पहुँच रही है। माध्यमिक शिक्षा मंडल, लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में भी आवेदन फार्म में आधार नंबर की जानकारी लेने का निर्णय लिया गया है।   ’’आपकी पेंशन - आपके द्वार ’’   श्री चौहान ने बैंकिंग करेस्पोंडेंट मॉडल को और अधिक प्रभावी बनाये जाने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि ग्रामीण अंचलों में बैंकों की सिविल शाखाएँ सीमित संख्या में होने और बैंकिंग करेस्पोंडेंट सुविधा नहीं होने से हितग्राहियों को परेशानी होती है। इस संदर्भ में श्री चौहान ने बताया कि प्रदेश में ’’आपकी पेंशन आपके द्वार’’ और ’चलित बैंकिंग' के माध्यम से पेंशन वितरण जैसी पहल शुरू हो गई है। ’’आपकी पेंशन आपके द्वार’’ में प्रारम्भिक रूप से सागर और विदिशा जिलों को चुना गया है। चलित बैंकिंग से पेंशन वितरण की पहल में शहडोल, अनूपपुर और उमरिया को चुना गया है। यह पहल ऐसी ग्राम पंचायतों में लागू की गई है जहाँ पेंशन हितग्राहियों को पेंशन लेने पाँच किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय करना पड़ती थी।   राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा विश्वविद्यालय बनाने का सुझाव       मुख्यमंत्री श्री चौहान ने राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा विश्वविद्यालय स्थापित करने का भी सुझाव देते हुए कहा कि इसके अंतर्गत सभी शिक्षा महाविद्यालयों को संबद्ध किया जा सकता है। प्रदेश में गुणात्मक शिक्षा के लिये किये गये प्रयासों की चर्चा करते हुए श्री चौहान ने बताया कि पिछले दस वर्षों में सतत प्रयास के परिणामस्वरूप प्राथमिक शालाओं में शाला त्यागने की दर में   13.74 प्रतिशत की कमी आई है। माध्यमिक शाला में शाला त्यागने की दर में 9.52 प्रतिशत और हाईस्कूल में 11.1 प्रतिशत की कमी आई है।   श्री चौहान ने बताया कि शालाओं के मूल्यांकन में सुधार के लिये ’’शाला सिद्धि’’ - हमारी शाला ऐसी हो’’ कार्यक्रम तैयार किया गया है। इसमें 25 हजार प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं को चुना गया है। इन शालाओं में बाह्य मूल्यांकन किया जायेगा।   श्री चौहान ने परीक्षा और मूल्यांकन पद्धति में बदलाव लाने पर जोर देते हुए कहा कि कक्षा 5 और कक्षा 8 स्तर पर पुनः बोर्ड परीक्षा प्रारंभ किया जाना चाहिए। इस संबंध में मानव संसाधन मंत्रालय से अनुरोध किया गया है। उन्होंने कहा कि शालेय पाठयक्रमों में खेल, योग और नैतिक शिक्षा को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाना चाहिये। मध्यप्रदेश में योग और नैतिक शिक्षा को शामिल किया गया है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा अधिनियम 2009 में बच्चों की फीस की प्रतिपूर्ति के अलावा अन्य खर्च की प्रतिपूर्ति भी की जाना चाहिये। मुख्यमंत्री ने विशेष प्रतिभा और प्रखर बुद्धि वाले बच्चों को राष्ट्र की श्रेष्ठ निधि बताते हुए कहा कि ऐसे बच्चों को प्रोत्साहन देने के लिये उच्चतर माध्यमिक स्तर पर राज्य-स्तरीय विशिष्ट प्रतिभा एवं प्रखर बुद्धि संस्थान की स्थापना में सहायता मिलना चाहिये।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

murena

        मध्यप्रदेश में शिक्षा के नाम पर चलने वाल तमाम योजनाओं के बाद भी निरक्षर महिलाएं साक्षर नहीं हो पा रही हैं। जिसके चलते इन योजनाओं पर ही सवाल खड़े होने लगे हैं। हाल ही में आयी जनसंख्या निदेशालय की रिपोर्ट से हुए खुलासे में पता चला है कि प्रदेश के मुरैना जिले में अभी आधी से अधिक महिलाएं अनपढ़ हैं। इससे जिले में शिक्षा के लिए चलाई जा रहीं योजनाओं और विभिन्न अभियानों की पोल खुल गई है। ऐसा तब हो रहा है जब शासन स्कूलों व प्रौढ़ शिक्षा के कार्यक्रमों पर करोड़ों रुपए खर्च कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक जिले में 19 लाख की आबादी में महिलाओं की संख्या 8 लाख 97 हजार 533 है। इनमें से चार लाख 65 हजार 533 महिलाएं अनपढ़ हैं। पढ़ी हुई महिलाओं की संख्या चार लाख 32 हजार 33 है। कैसे फैले शिक्षा का उजियारा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कई सरकारी स्कूल हैं, लेकिन इन स्कूलों का शिक्षा का स्तर बिगड़ता जा रहा है। स्कूलों में पढ़ाई न होने से पालक अपनी बेटियों को स्कूल नहीं भेजते या फिर गांव में स्कूल नहीं है तो लड़कों को स्कूल भेज देते हैं, लेकिन लड़कियों को घर पर रख लेते हैं। अंचल में अभी भी बाल विवाह या फिर निर्धारित आयु से कम उम्र में लड़कियों का विवाह हो रहा है। पांचवीं या आठवीं पास करने के बाद लड़कियों की शादी कर दी जाती है। जिससे लड़कियां आगे अपनी पढ़ाई जारी नहीं रख पाती हैं। स्नातक की संख्या भी कम जिले में हायर सेकंडरी व हाईस्कूलों की संख्या भी कम है। दूर होने से पालक लड़कियों को पढऩे के लिए नहीं भेजते। जहां तक कॉलेजों की बात है तो केवल शहरी क्षेत्रों में हैं। ऐसे में लड़कियां कॉलेज नहीं पहुंचती। यही वजह है कि स्नातक लड़कियों या महिलाओं की संख्या सबसे कम है। यह है जिले में शिक्षा की स्थिति निदेशालय की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में चार लाख 32 हजार 33 महिलाएं ही पढ़ी लिखी हैं।जिले में वे महिलाएं जो स्कूल तो गईं लेकिन उनकी शिक्षा प्राइमरी से कम है। उनकी संख्या 92 हजार 473 है।  जिले में वे महिलाएं जिन्होंने पढ़ाई की और प्राइमरी भी पास की, लेकिन किन्हीं कारणों से मिडिल कक्षा पास नहीं कर पाईं। इनकी संख्या एक लाख 39 हजार 262 के करीब है। जिले में उन महिलाओं की संख्या 1 लाख 3 हजार 887 है जिन्होंने मिडिल स्कूल तो पास किया पर उन्होंने हाई स्कूल और हायर सेकंडरी करने से पहले ही स्कूल को छोड़ दिया।जिले में 64 हजार 758 महिलाएं ही ऐसी हैं जो मिडिल स्कूल पास करने के बाद हायर सेकंडरी तक पढ़ाई कर पाईं। इसके बाद उच्च शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाईं।जिले में महज 15 हजार 773 महिलाएं ही ऐसी हैं, जो हायर सेकंडरी पास करने के बाद पीजी में पहुंची और उससे ऊपर पढ़ाई की।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraj anand mantralay

    हैप्पीनेस विभाग के गठन को सरकार की मंजूरी   मध्यप्रदेश  के नागरिक कैसे अधिक से अधिक खुश रह सके इसके लिए राज्य सरकार आनंद (हैप्पीनेस) विभाग का गठन करेगी। शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। आनंद विभाग के अंतर्गत एक आनंद संस्थान का गठन भी किया जाएगा जो लोगों के जीवन में आनंद लाने के लिए कदम उठाएगा। लोगों के हैप्पीनेस की प्रक्रिया क्या हो और इसके घटक क्या हो इसका सर्वेक्षण भी यह विभाग करेगा। आनंद विभाग की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री स्वयं संभालेंगे। इसके अन्य सदस्य भी बनाए जाएंगे। इस विभाग के लिए प्रारंभ में 3 करोड़ 80 लाख के बजट की मंजूरी कैबिनेट ने दे दी है।  वहीं आज करीब सात हजार दो सौ करोड़ के अनुपूरक बजट को भी मंजूरी मिली है।   डेढ़ लाख होगा अध्यक्ष का वेतन विभाग के अध्यक्ष का वेतन 1 लाख 50 हजार होगा। मुख्य कार्यकारी निदेशक 1.35 लाख, निदेशक अनुसंधान 85 हजार, लेखाधिकारी 60 हजार की सैलरी पाएंगे। कुल 3.80 करोड़ रुपए का खर्च आएगा।   फसल बीमा की जानकारी देने कार्यशाला कैबिनेट में अनौपचारिक चर्चा के दौरान सीएम ने कहा कि फसल बीमा योजना में रबी फसल के पहले जानकारी देने केलिए अभियान चलाया जाएगा। इसमें मंत्री, अधिकारी, संगठन पदाधिकारी कार्यशाला का आयोजन कर जानकारी देंगे। राहत कार्यों में राशि की कमी नहीं आने दी जाएगी। वैचारिक कुंभ के दौरान ड्यूटी करने वालों को पांच-पांच हजार की सम्मान निधि दी गई है। यहां काम करने वालों को मेडल दिए जाने का काम भी किया जाएगा।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

atal vishwvidhyalay

    मंत्री  पवैया ने किया वेद व्यास भवन का भूमि-पूजन       उच्च शिक्षा मंत्री  जयभान सिंह पवैया ने अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय के शैक्षणिक भवन 'वेद व्यास'' का सूखी सेवनिया स्थित ग्राम मुगालिया कोट में भूमि-पूजन किया। श्री पवैया ने कहा कि आज के विद्यार्थी को ज्ञान और राष्ट्र-भक्ति की मशाल लेकर चलना होगा। उन्होंने कहा कि छात्रों के सुझावों पर अमल करते हुए विश्वविद्यालय और उच्च शिक्षा के पाठ्यक्रमों को पुनरीक्षित किया जायेगा।   श्री पवैया ने कहा कि वे स्वयं हिन्दी के पुजारी हैं। उन्होंने अपनी चिली यात्रा का संस्मरण सुनाते हुए कहा कि वहाँ पर उन्होंने हिन्दी में भाषण दिया था। उन्होंने देशी वेशभूषा को ही अपनाकर अपनी यात्रा पूर्ण की थी। श्री पवैया ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि विद्यार्थी आत्मजीवी बनें। शैक्षणिक दृष्टि से तो श्रेष्ठ हो ही, पर उसकी राष्ट्रीय प्रतिबद्धता कम न हो। उन्होंने कहा कि युवा ऐसा होना चाहिये, जो देश के लिये सर्वत्र न्यौछावर कर सके। उन्होंने स्वामी विवेकानंद और पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के भी कई संस्मरण सुनाये। उन्होंने कहा कि आज के समय में हिन्दी बोलने में लोगों को हीन भावना का सामना करना पड़ता है, जबकि ऐसा नहीं होना चाहिये। हिन्दी विश्वविद्यालय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का चुनौतीपूर्ण संकल्प है। उनकी सोच से ही यह संभव हो पाया है कि मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिन्दी में हो सकेगी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय से दूसरे राज्य भी प्रतिबद्धता या संबद्धता करना चाहते हैं।   विधायक  रामेश्वर शर्मा ने कहा कि यह विश्वविद्यालय देश का पहला हिन्दी विश्वविद्यालय होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री वाजपेयी ने हिन्दी को दुनिया के शिखर पर पहुँचाया है। श्री शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय ने ग्राम मुगालिया कोट को गोद लिया है। ग्राम का सम्पूर्ण विकास किया जायेगा। ग्राम में मंगल भवन बनवाया जायेगा। साथ ही ग्राम की सड़क को चौड़ा किया जायेगा। विश्वविद्यालय से हिन्दी का रुतबा दिन-प्रतिदिन बढ़ेगा।   कुलपति प्रो. मोहनलाल छीपा ने बताया कि विश्वविद्यालय की स्थापना के समय 60 विद्यार्थी ने प्रवेश लिया। गत वर्ष 520 और अभी तक कुल मिलाकर 1239 छात्र-छात्राएँ अध्ययनरत हैं। उन्होंने बताया कि 237 पाठ्यक्रम विश्वविद्यालय ने बना लिये हैं, जिनमें से 70 शुरू हो चुके हैं। चिकित्सा पाठ्यक्रम भी हिन्दी में बना लिया गया है। उन्होंने अध्ययन अनुसंधान केन्द्र, गर्भ संस्कार, तपोवन केन्द्र आदि की भी जानकारी दी।   विश्वविद्यालय का 50 एकड़ का मास्टर-प्लॉन बनाया गया है। पुरातन वास्तुविद शैलियों और वर्तमान मॉडर्न टेक्नीक का भी समावेश किया गया है। पंचतत्वों का भी इसमें ध्यान रखा गया है। एक हजार लोगों के रहने, 300 स्टॉफ क्वार्टर्स, जिम्नेशियम, 400 मीटर का ट्रेक विथ ग्राउण्ड बनाया जायेगा। विश्वविद्यालय को ग्रीन बिल्डिंग केम्पस के रूप में डेव्हलप किया जायेगा। कुल 400 करोड़ की लागत से बनने वाले विश्वविद्यालय भवन के लिये राज्य शासन ने प्राथमिक-स्तर पर 49 करोड़ रुपये स्वीकृत किये हैं।   मंत्री  पवैया ने वेद व्यास भवन का भूमि-पूजन कर भवन की आधारशिला रखी। श्री पवैया ने शिला-लेख पट्टिका का अनावरण भी किया। उन्होंने समारोह के बाद विश्वविद्यालय के मॉडल का अवलोकन भी किया। इस मौके पर जनपद अध्यक्ष  दीपिका यादव, जनपद सदस्य रचना मीणा, मण्डी सदस्य  अशोक मीणा, सरपंच दीवान सिंह लोधी सहित अन्य जन-प्रतिनिधि मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना और समापन वंदे-मातरम् गान से हुआ। आभार  अनिल सौमित्र ने माना।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

madhypradesh vidhansabha

      मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 18 जुलाई से होने जा रहा है जिसमें सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस विधायक दल द्वारा रणनीति तैयार की जा रही है। इसकी बैठक सोमवार को विधायक विश्रामगृह में आयोजित की गई है।   मानसून सत्र के पहले दिन श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उस दिन की कार्रवाई समाप्त हो जाएगी। इसके बाद उसी दिन दोपहर साढ़े बारह बजे विधायक विश्रामगृह में कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। सूत्रों के मुताबिक बैठक में मानसून सत्र में सरकार को सिंहस्थ में हुए निर्माणकार्यों के घोटालों, सिंहस्थ में लोगों के बीमा करने के लिए दी गई प्रीमियम और बीमा लोगों को नहीं मिलने, वहां शौचालयों बनाने के नाम हुए घोटालों व टॉयलेट बनाए बिना भुगतान होने , आरक्षण के मुद्दे को सही ढंग से नहीं लिए जाने, खरीफ 2015 के फसल बीमा के अनुपूूरक बजट में प्रावधान के बाद भी किसानों को अब तक बीमा की राशि नहीं मिलने आदि मुद्दों पर सदन में कैसे उठाया जाए, रणनीति बनाई जाएगी। विधायकों को अलग-अलग मुद्दों पर उन्हें अपनी तैयारी करने की जिम्मेदारी दी जाएगी  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

cm shivraj singh

    मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में संस्थान की  बैठक   1मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में  आपदा प्रबंधक संस्थान भोपाल की साधारण सभा की बैठक हुई। बैठक में संस्थान के कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी दी गई। यह संस्थान देश का पहला संस्थान है। इसमें न केवल देश के लोगों को प्रशिक्षित किया जाता है बल्कि दूसरे देशों के अधिकारियों ने यहाँ प्रशिक्षण हासिल किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने संस्थान द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने संस्थान की उपलब्धियों पर संतोष व्यक्त किया। इस मौके पर संस्थान के उपाध्यक्ष पद पर किसी प्रोफेशनल व्यक्ति को मनोनीत करने पर विचार किया गया। बैठक में बताया गया कि संस्थान की स्थापना वर्ष 1987 में की गई। इसके अध्यक्ष मध्यप्रदेश शासन के मुख्यमंत्री है। संस्थान में शासकीय, अर्ध शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के उपक्रमों, बैंकों आदि के अधिकारियों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जाता है। साथ ही आपदा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर समाज को जागरूक किया जाता है। इसके अलावा विभिन्न आयाम पर राष्ट्रीय स्तर पर सलाहकारिता भी दी जाती है। बताया गया कि संस्थान द्वारा प्रदेश के सभी जिलों की आपदा प्रबंधन योजना बनायी गई है। बैठक में मुख्य सचिव  अन्टोनी डिसा, अपर मुख्य सचिव गृह  बी.पी. सिंह, अपर मुख्य सचिव वित्त  ए.पी. श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव राजस्व  के.के. सिंह, प्रमुख सचिव श्रम  बी.आर. नायडू, सचिव गृह  डी.पी. गुप्ता, एस.पी.आई. के डायरेक्टर डॉ. खरे, सी.आई.आई. के  अनिरुद्ध चौहान आदि अधिकारी उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

cm shivraj singh

    शिवराज ने करवाया वर्षा प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे कार्य शुरू          मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिये है कि वर्षा प्रभावित क्षेत्रों में जलजनित बीमारियों के रोकथाम की पुख्ता व्यवस्था करें तथा इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगायें। मुख्यमंत्री  चौहान यहाँ प्रदेश में वर्षा से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। बताया गया कि प्रदेश में अति वर्षा से प्रभावित क्षेत्र में नुकसान का सर्वे कार्य शुरू हो गया है।एमपी में भारी बारिश के कारण 22 लोगों की मौत हो गई है और वर्षाजनित बीमारियां फैलना शुरू हो गई हैं।    मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल के नमूनों की जाँच करें। यह सुनिश्चित करें कि कही भी दूषित पेयजल से बीमारियाँ नहीं फैले। प्रभावित क्षेत्रों में पर्याप्त दवाइयाँ उपलब्ध रहें। अति वर्षा से हुए नुकसान का प्रतिवेदन शीघ्र केंद्र सरकार को भेजें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने छिंदवाड़ा जिले का परासिया पुल टूटने से ग्राम बेलगाँव में फँसे दस लोगों को निकालने की त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिये।   बैठक में बताया गया कि अति वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे का कार्य शुरू हो गया है। अति वर्षा से प्रदेश के 21 जिले प्रभावित हुए हैं। प्रदेश में अब तक अति वर्षा से 22 लोगों की मृत्यु हुई है। इसमें भोपाल में 5, विदिशा में 3, दमोह में 5, रायसेन, रीवा, सागर, मंडला, टीकमगढ़, दमोह, सिवनी, सीहोर तथा आगर मालवा में एक-एक व्यक्ति शामिल है। प्रदेश में अति वर्षा से प्रभावित आबादी 3 लाख 46 हजार है। अति वर्षा से 2500 मकान पूर्णत: तथा 18 हजार मकान आंशिक रूप से प्रभावित हुए हैं। बताया गया कि कल विदिशा में 1600 लोगों को बचाया गया। इसे मिलाकर प्रदेश में अब तक आपदा प्रबंधन दलों द्वारा साढ़े 7 हजार लोगों को बचाया जा चुका है।   बैठक में मुख्य सचिव  डिसा, पुलिस महानिदेशक  ऋषि कुमार शुक्ला, अपर मुख्य सचिव गृह  बी.पी. सिंह, अपर मुख्य सचिव जल संसाधन आर.एस. जुलानिया, अपर मुख्य सचिव नर्मदा घाटी विकास  रजनीश वैश, अपर मुख्य सचिव वित्त  ए.पी. श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव राजस्व  के. के. सिंह, प्रमुख सचिव नगरीय विकास  मलय श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव  इकबाल सिंह बैंस और  एस. के. मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।   नालों को चेनेलाइज करने का मास्टर प्लान शीघ्र सहकारिता, गैस राहत पुनर्वास (स्वतंत्र प्रभार) एवं पंचायत ग्रामीण विकास राज्य मंत्री  विश्वास सारंग ने लगातार तीसरे दिन पुराने भोपाल में अति वृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप नालों को चेनेलाइज करने का मास्टर प्लान वर्ष 2016 की बारिश के आधार पर बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि आवश्यकता होने पर राहत शिविर और खोले जाएंगे।   राज्य मंत्री श्री विश्वास सारंग आज सुबह अन्त्योदय नगर, विकास नगर, अन्ना नगर, पुराना नगर और बैंक कालोनी पहुँचे। श्री सारंग ने प्रभावित बस्तियों का दौरा कर पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अमल में सभी प्रभावित क्षेत्रों और वहाँ के रहवासियों का सर्वे होगा। इसके आधार पर राहत देने का कार्य शुरू किया जायेगा। उन्होंने अधिकारियों से शीघ्र ही ड्रेनेज सिस्टम और नालों को चेनेलाइज करने का मास्टर प्लान बनाने को कहा। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविर खोलने के निर्देश भी दिये।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

tawa dame in mp

        मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 1 जून से 9 जुलाई तक हुई वर्षा के आधार पर 26 जिलों में सामान्य से अधिक, 17 जिलों में सामान्य तथा 7 जिलों में कम तथा 1 जिले में अल्प वर्षा दर्ज की गई है।   सामान्य से अधिक वर्ष वाले जिले जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मण्डला, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, पन्ना, टीकमगढ़, छतरपुर, सीधी, सतना, उमरिया, मुरैना, शिवपुरी, अशोकनगर, दतिया, भोपाल, सीहोर, विदिशा, राजगढ़, होशंगाबाद, बैतूल, देवास और रायसेन है।   आज दोपहर की स्थिति में नर्मदा नदी और उसके कछार में स्थित विभिन्न बाँधों का जल-स्तर निम्नानुसार है:   क्र.                 बाँध                     जल-स्तर (मीटर में)                       खतरे का जल- स्तर (मीटर में) 1.                 बरगी                    414.30                                       422.76 2.                 तवा                      353.65                                        355.40 3.                 बारना                   346.90                                        348.55 4.                होशंगाबाद (नदी)    290.80                                       293.83 5.                हंडिया (नदी)          270.70                                       272.00 6.                 इंदिरा सागर          248.70                                       262.13 7.                ओंकारेश्वर             190.45                                       196.60 8.                मोरटक्का (नदी)                                                       163.98 9.                मण्डलेश्वर (नदी)    140.56                                       157.29 10.              खलघाट (नदी)      129.50                                       135.06 11.              बड़वानी (नदी)      114.95                                       123.28 12.             जोबट                   254.20                                       260.17 13.             मान                     282.20                                       297.65 14.            अपर बेदा             308.50                                       317.00 15.            लोअर गोई            285.75                                       300.00 16              सरदार सरोवर       114.87                                       138.68 17.            गुरूड़ेश्वर              13.81                                          31.09   सामान्य वर्षा वाले जिलों में बालाघाट, डिण्डोरी, रीवा, शहडोल, इन्दौर, धार, अलीराजपुर, खण्डवा, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, शाजापुर, श्योपुर, भिण्ड, ग्वालियर, गुना और हरदा शामिल है।   कम वर्षा वाले जिले सिंगरौली, अनूपपुर, झाबुआ, खरगोन, बड़वानी, आगर और नीमच है।   अल्प वर्षा वाला एकमात्र जिला बुरहानपुर है।   सतना जिला कलेक्टर से प्राप्त जानकारी अनुसार 5 जुलाई से निरंतर हो रही वर्षा से जिले की प्रमुख नदियाँ - टमस, सोन, मंदाकिनी नदी का जल-स्तर बढ़ने से लगभग 300 लोगों को अस्थाई शिविर में ठहराया जाकर उन्हें राहत पहुँचाई गई है। जिले की रघुराज नगर तहसील के 400 व्यक्तियों को सेना द्वारा राहत शिविर में ठहरने की व्यवस्था की गई है। जिले में सतना-रीवा सड़क मार्ग माधवगढ़ रपटा के ऊपर पानी आ जाने से अवरूद्ध हो गया है। इस मार्ग पर राजस्व, पुलिस, होमगार्ड तथा जिला प्रशासन द्वारा राहत और बचाव का कार्य किया जा रहा है।   बैतूल जिला कलेक्टर से मिली जानकारी के अनुसार सारणी के पास राजडो घाट टापू पर 8 से 10 व्यक्ति फँसे हैं। सतपुड़ा डेम से पानी छोड़ने पर जल-स्तर बढ़ रहा है। राहत और बचाव का कार्य जारी है।   रीवा जिला कलेक्टर से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम सिरमोर भड़रा, तहसील जवा के बाढ़ में फँसे 5 व्यक्ति में से 3 व्यक्ति को हेलीकॉप्टर से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। शेष 2 व्यक्ति के लिए बचाव की कार्यवाही जारी है।   केन्द्रीय जल आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार होशंगाबाद में नर्मदा नदी जल-स्तर का आज शाम की स्थिति में 292.850 मीटर (960.8 फीट) अनुमानित है। यह अनुमान आगामी समय में वर्षा जारी रहने की स्थिति और तवा बाँध से पानी की निकासी की मात्रा स्थिर रहने की स्थिति में आकलित है। आज शाम की स्थिति के बाद नर्मदा नदी के जल-स्तर में आगामी अवधि में बढ़ोतरी की संभावना है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

havey rain

     मध्यप्रदेश के सरकार ने उठाए कुछ कदम    मध्यप्रदेश में हो रही अतिवृष्टि के मद्देनजर मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने अपने मंत्रियों के साथ की पिकनिक कैंसिल कर दी है। जिले के कलेक्टरो  से वीडियों कांफ्रेंसिंग करके बारिश और बाढ़ के हालात को जाना और आवश्यक दिशा निर्देश दिये है |  वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है और प्रभावित क्षेत्रो मे राहत एवं बचाव कार्य तेज़ी से जारी है |मुख्यमंत्री  चौहान ने रविवार को होने वाली मंत्रियों की पिकनिक और बैठक को स्थगित करते हुये सभी मंत्री,विधायकों को अपने अपने क्षेत्र मे मुस्तैद रहकर बचाव कार्य मे जुटने के निर्देश दिये है |  सरकार ने स्थिति से निपटने के लिए हर जिले में आपातकालीन संचालन केंद्र गठित किए है| जल जमाव क्षेत्रो मे सफाई का कार्य तेज़ी से चल रहा है तो वही स्वास्थय विभाग की ज़िम्मेदारी को भी सुनिश्चित किया गया है |  बाढ़ राहत के लिए  प्रदेश में होमगार्ड के 366 रेसक्यू सेंटर के साथ विशेष रूप से एसडीआरएफ के 108 प्रशिक्षित जवान उपकरणो सहित तैनात किये  गए है | एनडीआरएफ की भी एक विशेष टीम भोपाल मे मौजूद रहेगी | बाढ़ जल भराव और मौसमी बीमारियों से बचाव राहत के लिए सरकार द्वारा जारी हेल्प लाईन नंबर 1079 तथा राहत आयुक्त से2441419 पर सीधा संपर्क किया जा सकता है |  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

archna chitnis

    मध्यप्रदेश में कुपोषण को दूर करने के लिये एक अभिनव अभियान शुरू किया जा रहा है। प्रदेश में 25 जुलाई से 'सुर्जने से सुपोषण'' अभियान की शुरूआत की जायेगी। महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस और राज्यमंत्री ललित यादव विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर रही थीं।   श्रीमती अर्चना चिटनीस ने कहा 'सुर्जने से सुपोषण'' अभियान में कुपोषित बच्चों के परिवारों की पहचान कर चार सुर्जने के और एक नींबू का पौधा वितरित किया जायेगा। श्रीमती चिटनीस ने बताया कि इस फली में विटामिन 'सी' की मात्रा संतरे से सात गुना ज्यादा, केल्शियम दूध से सत्रह गुना और आयरन की मात्रा पालक से 25 गुना अधिक पायी जाती है। यह अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जायेगा तथा सभी आँगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को प्रशिक्षित किया जायेगा।   महिला-बाल विकास मंत्री ने निर्देश दिये कि लाड़ली लक्ष्मी योजना के ई-सर्टिफिकेट का काम एक माह के भीतर पूरा करें। लाडो अभियान में ऐसा सिस्टम तैयार करें, जिससे एक महीने पहले ही बाल-विवाह की जानकारी हो जाये। श्रीमती चिटनीस ने कहा कि सबला योजना को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में लागू कर महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्म-रक्षा के लिये प्रशिक्षित किया जायेगा। इस अवसर पर प्रमुख सचिव  जे.एन. कंसोटिया, आयुक्त आईसीडीएस  पुष्पलता सिंह तथा अधिकारी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraj singh cabinet

  जनता से लगातार संवाद बनाये रखें      मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मंत्रीगण और अधिकारी मिल-जुलकर टीम मध्यप्रदेश के रूप में बेहतर काम कर प्रदेश को दुनिया का मॉडल बनायेंगे। प्रदेश की जनता को बेहतर परिणाम दें और जनता से लगातार संवाद बनाये रखें। मुख्यमंत्री  चौहान भोपाल में   अपने मंत्री-मंडल के सदस्यों, मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिवों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जन-संकल्प 2013 और विजन 2018 में पिछले ढ़ाई वर्ष में हुए कार्यों का आंकलन करके देखें। जहाँ लक्ष्य को हासिल करने में कमी रह गयी हो, उसे पूरा करने का रोड मेप बनाकर तत्काल क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।   मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सभी मंत्रीगण जन-संकल्प 2013 और विजन 2018 को पढ़ लें, देखे कि ढाई वर्ष में कितनी उपलब्धियाँ हासिल हुई हैं तथा कहाँ कमी रह गई है उसका आंकलन करें साथ ही शेष लक्ष्य पूरा करने का रोड मेप बनायें। उन्होंने कहा कि अब मंत्रियों को नेतृत्व की भूमिका में रहकर अपने विभाग के कार्यों का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि आगामी विभागीय समीक्षा बैठकों में मंत्रीगण प्रस्तुतिकरण देंगे। परम्परागत व्यवस्थाओं में जरूरी हो तो जन के हित के लिये परिवर्तन करें। अपने एक-एक दिन के काम का हिसाब रखें। एक दिन भी व्यर्थ नहीं गँवाये। अंतर्विभागीय मामलों पर संबंधित मंत्री एवं अधिकारियों से चर्चा कर समस्या को हल करें।   मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि अब अधिकारियों की सी.आर. इसी रोड मेप में उपलब्धि के आधार पर लिखी जायेगी तथा मंत्रियों का परफॉर्मेंस इसी से तय होगा। विभाग की योजनाओं और उपलब्धियों को वेबसाइट में डालें। सोशल मीडिया का उपयोग करें ताकि अच्छे कार्य जनता को पता चल सके। उन्होंने कहा कि वीडियो कांफ्रेंसिंग का उपयोग करें। जन-समस्याओं के प्रति सजग और संवेदनशील रहें तथा तत्काल आवश्यक कार्यवाही करें। विभिन्न समूहों से लगातार संवाद बनायें रखें तथा समस्या होने पर उसका समाधान करें। सी.एम. हेल्प लाइन की मॉनिटरिंग स्वयं करें तथा आवेदक से बात कर उनकी समस्या का समाधान जाने।   मुख्यमंत्री  चौहान ने मंत्रीगण से कहा कि अपने विभाग की बेस्ट प्रेक्टिस को जाने तथा जनता के हित के लिये और नया क्या कर सकते हैं, सोचें। अनावश्यक योजनाएँ कम कर सकते हैं। भ्रष्टाचार/लोकायुक्त से संबंधित मामलों पर त्वरित कार्यवाही करें। अपने विभाग में फाइल ट्रेकिंग सिस्टम रखें। इससे कार्यों में विलम्ब न हो।इस अवसर पर स्कूल चलें हम अभियान और हरियाली महोत्सव की तैयारियों का प्रस्तुतिकरण दिया गया। बताया गया कि आगामी 15 जुलाई से 15 अगस्त तक हरियाली महोत्सव के अंतर्गत पौध रोपण का वृहद कार्यक्रम लिया जायेगा।      

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

gwalior crime

    ग्वालियर के अवनीश भदौरिया उर्फ कुन्नू(12) का शव 37 घंटे के बाद नाले में बने सीवर टैंक से मिल गया। 29 जून की सुबह कोचिंग से लौटते वक्त उसका अपहरण कर लिया गया था। पुलिस ने इस मामले में चार अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया था, जिनकी निशानदेही पर उसका छात्र का शव बरामद किया गया। शव मिलते ही तनाव और हंगामे की स्थिति बन गई,‍ जिसे देखते हुए इलाके में पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   इसके पहले छात्र की चप्पल और बैग आदित्यपुरम से बरामद किया गया। आरोपियों ने बताया था कि हत्या के बाद उन्होंने साइकिल सरला फार्म हाउस पर फेंक दी थी। पुलिस के अनुसार लावारिस हालत में साइकिल खड़ी देखकर कोई उसे उठा ले गया।   इसके पहले पुलिस और पीएचई का अमले ने डेढ़ किमी लंबी सीवर लाइन और 28 चेंबरों की छानबीन की थी, जिसमें छात्र का शव नहीं मिला था। पीएचई अमले ने लाल टिपारा स्थिति सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के टैंक को भी खाली करवाकर देखा गया था।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

ujjwala yojna

  पाँच साल में 80 लाख गैस कनेक्शन मध्यप्रदेश में वितरित होंगे          मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प से अब महिलाओं का चूल्हे फूँकना बंद होगा और उन्हें गैस चूल्हा नि:शुल्क दिया जायेगा। केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री  धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा है कि अगले पाँच साल में प्रदेश में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में 80 लाख गैस कनेक्शन दिये जायेंगे। मुख्यमंत्री  चौहान एवं केन्द्रीय राज्य मंत्री  प्रधान आज शहडोल में योजना का शुभारंभ कर रहे थे। समारोह में 7 हजार गैस कनेक्शन वितरित किये गये।   मुख्यमंत्री  चौहान ने शहडोल में विश्वविद्यालय स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने शहीद भगत सिंह व्यवसायिक परिसर का भी लोकार्पण किया।इस मौके पर वन मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार, लोक निर्माण मंत्री  रामपाल सिंह, आदिम जाति कल्याण मंत्री  ज्ञान सिंह, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण एवं श्रम मंत्री  ओमप्रकाश धुर्वे उपस्थित थे।   मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने दुनिया में भारत की शान बढ़ाई है। उन्होंने अल्प समय के कार्यकाल में ही भारतीय नागरिकों की बुनियादी समस्याओं को जाना और उनके समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाये। इसी कड़ी में ग्रामीण क्षेत्रों में चूल्हे पर खाना बनाने वाली महिलाओं के जीवन को सुरक्षित करने के लिये उन्होंने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना बनाई गई। इस योजना से अब ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएँ चूल्हा फूँकने की बजाय गैस चूल्हे पर खाना बनायेंगी। उन्होंने कहा कि जिन बीपीएल कार्डधारियों को गैस कनेक्शन दिया जायेगा, उनका नाम गरीबी रेखा की सूची से नहीं काटा जायेगा।   मुख्यमंत्री  चौहान ने राज्य सरकार द्वारा गरीब वर्ग के लिये चलाई गई योजनाओं का उल्लेख भी किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश पहला राज्य है, जहाँ गरीबों को एक रूपये किलो गेहूँ, चावल और नमक दिया जा रहा है। वर्षों से जो जिस जमीन पर बसा है उसको उसका पट्टा दिया जा रहा है। दिसंबर 2005 तक के वन भूमि पर काबिज वनवासियों को वनाधिकार पट्टा दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शहडोल संभाग में एक लाख से अधिक हितग्राहियों को वनाधिकार पट्टे दिये जायेंगे।   मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले तीन साल में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 20 लाख मकान गरीबों को दिये जायेंगे। उन्होंने बताया कि गरीब विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिये भी सरकार नि:शुल्क पाठय-पुस्तक, छात्रवृत्ति, गणवेश और सायकल वितरित कर रही हैं। अनुसूचित जाति, जनजाति के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिये कोचिंग की सुविधा उपलब्ध करवाई गई जिससे 300 से अधिक छात्र-छात्राएँ आईआईटी, आईआईएम, मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज में चयनित हुए। इनकी पढ़ाई का खर्च भी सरकार उठायेगी। लाड़ली लक्ष्मी योजना में 22 लाख बालिकाओं को लाभांवित किया गया है। शासकीय नौकरी में वन विभाग को छोड़कर 33 प्रतिशत का आरक्षण महिलाओं को दिया गया है।   केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री  धर्मेन्द्र प्रधान ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के प्रथम चरण में शामिल देश के 5 राज्य में मध्यप्रदेश एक है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 2 साल में 23 लाख गैस कनेक्शन दिये गये हैं, जिसमें से 17 लाख घर में एलपीजी गैस कनेक्शन है। उन्होंने बताया कि अगले 3 साल में 35 लाख और 5 वर्ष में 80 लाख गैस कनेक्शन प्रदेश में दिये जायेंगे।   शहडोल जिले को दी मुख्यमंत्री ने सौगात मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शहडोल के विकास के लिये कई घोषणाएँ की और विभिन्न योजनाओं में हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किये। उन्होंने कहा कि एसईसीएल की भूमि पर 60 वर्ष से जो लोग रह रहे हैं, उन्हें नहीं हटाया जायेगा। शहडोल संभाग में बड़े एवं छोटे झाड़ जिन जमीनों पर दर्ज हैं उसका मालिकाना हक जनता को दिया जायेगा। उन्होंने संभाग के 3 जिले के लिये 1015 करोड़ के कार्यों को स्वीकृति दी। उमरिया जिले के इंदवार अंचल के 162 गाँव के लिये 291 करोड़ की लागत की नल-जल योजना स्वीकृत की।   मुख्यमंत्री  चौहान ने बताया कि शहडोल संभाग में 470 करोड़ की लागत से 6000 मकान बनाकर गरीबों को दिये जायेंगे। इसके साथ ही 200 से अधिक आबादी वाले गाँवों को राजस्व गाँव घोषित कर उनका सर्वांगीण विकास किया जायेगा। मनरेगा की मजदूरी और सामाजिक योजनाओं की पेंशन राशि का 5 किलोमीटर दूरी के हर गाँव में मोबाइल वेन के जरिये भुगतान करवाया जायेगा। मुख्यमंत्री ने शासन की विभिन्न योजनाओं में 31 हजार 731 हितग्राहियों को लाभांवित किया। इनमें 5011 वनाधिकार पट्टे, 5656 लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण-पत्र, 9715 भू-धारक प्रमाण-पत्र, 811 मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास, 160 पॉवर ट्रिलर ट्रेक्टर, 23 ट्रेक्टर एवं 304 हितग्राहियों को मुख्यमंत्री स्व-रोजगार योजना के लाभ पत्र वितरित किये।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

cm roza

      मुख्यमंत्री निवास में हुआ  रोज़ाअफ्तार      मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सामान्य वर्ग के गरीब और प्रतिभावान विद्यार्थी का चयन मेडिकल, इंजीनियरिंग या अन्य उच्च शिक्षा के लिये होने पर उनकी फीस राज्य सरकार द्वारा भरने की योजना बनाई जा रही है। मंदिरों की जमीनों से अनधिकृत अतिक्रमण हटाये जायेंगे। मंदिरों की जमीन पर लगी फसल में नुकसान पर पुजारी को मुआवजा दिया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज यहाँ मुख्यमंत्री निवास पर ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि-मंडल को संबोधित कर रहे थे।उसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मुस्लिम समुदाय के साथ रोजा अफ्तारी की।    मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि पुजारी बनाना समाज का काम है, सरकार का नहीं। राज्य सरकार इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं करेगी। मंदिरों के पुजारी जिस जमीन पर रह रहे हैं उसका पट्टा उन्हें दिया जायेगा। पुजारियों के मानदेय के लिये आवश्यक कदम उठाये जायेंगे। श्री चौहान ने कहा कि हमारी संस्कृति विश्व के कल्याण और सबके सुख की कामना करने वाली है। राज्य सरकार ने इसी संस्कृति के आधार पर काम करते हुए और कई कल्याणकारी योजनाएँ बनाई हैं। इनमें मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना और मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना जैसी योजनाएँ शामिल हैं।   मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि राज्य सरकार ने उज्जैन में मंदिरों का जीर्णोद्धार तथा भारतीय संस्कृति के सबसे बड़े पर्व सिंहस्थ महाकुंभ का सफल आयोजन करवाया है। साथ ही भगवान परशुराम की जन्म-स्थली जानापाव का विकास किया है। पवित्र नर्मदा नदी को प्रदूषण मुक्त करने के लिये 1300 करोड़ रूपये की योजना गई है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के कल्याण के लिये अनेक योजनाएँ शुरू की गई हैं।   जल संसाधन एवं जनसंपर्क मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा, राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष  शिव चौबे, राष्ट्रीय एकता परिषद मध्यप्रदेश के उपाध्यक्ष  रमेश शर्मा, जानापाव के महंत  बद्रीदास जी महाराज,  विष्णु शुक्ला बड़े भैया, पुजारी परिषद के अध्यक्ष  महेश व्यास मध्यप्रदेश पुजारी संघ के अध्यक्ष  नरेन्द्र दीक्षित, सर्व ब्राह्मण समन्वयक  विकास अवस्थी, मैथिल ब्राह्मण समाज के  यदुवंश झा, महाराष्ट्रियन ब्राह्मण समाज की  पूनम कुलकर्णी,  रामबाबू शर्मा, श्री श्याम पाठक,  एस.के. शर्मा और अन्य प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।   मुख्यमंत्री निवास पर रोज़ा इफ्तार सर्वधर्म समभाव की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने आज अपने निवास पर रोज़ा इफ्तार का आयोजन किया। प्रदेश भर से बड़ी संख्या में रोज़ेदार इफ्तार में शामिल हुए। रोजेदारों ने मुख्यमंत्री का इस्तक़बाल किया। मुस्लिम भाई-बहनों ने नमाज़ पढ़ी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी को ईद की मुबारकबाद दी। रोजे़दारों ने प्रदेश की तरक्की और खुशहाली के लिये दुआएँ माँगी।   स्कूल शिक्षा मंत्री कुँवर विजय शाह, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री  रूस्तम सिंह, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री  हर्ष सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  नंदकुमार सिंह चौहान, मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष  इमामुद्दीन, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष  शौकत अली, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष  हिदायतुल्ला शेख, सभी धर्म के धर्मगुरू, भोपाल, इंदौर और उज्जैन शहर के काजी और विभिन्न शहरों से आये रोजे़दार उपस्थित थे।   उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री  चौहान ने सभी धर्म के त्यौहार और महत्वपूर्ण धार्मिक अवसरों को मुख्यमंत्री निवास में मनाने की परंपरा की शुरूआत की थी, जो लगातार जारी है। इसी श्रृंखला में आज रोज़ा इफ्तार रखा गया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

kailash vijayvargiye

        पहली बार कैबिनेट में इंदौर का प्रतिनिधित्व न होने की गूंज सोशल मीडिया पर सुनाई देने लगी है। सोशल मीडिया पर लोग जमकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। वे लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन (ताई) और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (भाई) को यह समझाइश भी दे रहे हैं कि उनके आपसी झगड़े में इंदौर शहर का नुकसान हो रहा है।  व्हाट्सएप और फेसबुक पर तरह-तरह के कमेंट किए जा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि ‘आज सिद्ध हो गया कि इंदौर से मुख्यमंत्री को वाकई कितना प्रेम है’। इस तीखे तंज के साथ कुछ यूजर्स ने यह भी लिखा ‘मंत्रिमंडल गठन में यह भी साफ है कि योग्यता की कद्र नहीं की गई है, इंदौर के सुदर्शन गुप्ता, महेंद्र हार्डिया, रमेश मैंदोला किसी भी कसौटी पर कमतर नहीं थे लेकिन फिर भी उनकी अनदेखी की गई। इसके जवाब में कई लोगों ने यह भी लिखा कि अगर योग्यता की बात करें तो दादा (बाबूलाल गौर) से ज्यादा मध्यप्रदेश में कौन योग्य था। फिर भी उन्हें जिस तरह से बाहर निकाला और इंदौर की उपेक्षा हुई इससे यह लग रहा है कि भाजपा को मालवा बेल्ट की अब कोई फिक्र नहीं रह गई है। वहीं यह भी कहा गया कि बड़े-बड़े की लड़ाई में नुकसान हमेशा आम आदमी का होता है और अब इंदौर की जनता को बड़े बुर्जुगों की यह बात अच्छी तरह समझ आ गई होगी।   पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा ने कहा कि जिस तरह से बाबूलाल गौर को हटाया गया है, यह तरीका ठीक नहीं है। यदि उम्र का कोई क्राइट एरिया है तो पहले बताना चाहिए था। पार्टी को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए। यह बात उन्होंने बाबूलाल गौर से मुलाकात के बाद कही। जब उनसे मीडिया ने पूछा कि क्या वे उनकी पत्नी नीना वर्मा को मंत्री न बनाए जाने से नाराज हैं तो उनका कहना था कि यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है कि वे किसे मंत्री बनाएं और किसे नहीं। गौर से मिलने के लिए विधानसभा अध्यक्ष सीतासरन शर्मा और इंदौर के पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे भी पहुंचे। मोघे ने गौर से करीब 45 मिनट चर्चा की।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

dgp rishi shukla

    नए पुलिस महानिदेशक ऋषि कुमार शुक्ला मीडिया से हुए मुखातिब          मध्यप्रदेश के नए पुलिस मुखिया के रूप में ऋषि कुमार शुक्ला ने गुरुवार को चार्ज लिया। निवर्तमान डीजीपी सुरेंद्र सिंह ने उन्हें कार्यभार सौंपा। इसके बाद शुक्ला मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि अपराधों को कम तो नहीं कर पाएंगे, लेकिन हां, उन्हें नियंत्रित कर जनता को त्वरित राहत जरूर दिलवाएंगे।   शुक्ला ने अपनी योजनाओं और प्राथमिकता के बारे में चर्चा की और कहा कि बालाघाट में जो नक्सलियों का मूवमेंट बढ़ा है, उस पर पुलिस की खास नजर है। जल्द ही उसे पूरी तरह से खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने बच्चों के अपहरण की घटनाओं में हो रहे इजाफे की वजह टीवी-फिल्मों से कुप्रेरित होना बताया। अलग-अलग लोगों द्वारा घटनाओं को अंजाम देने की बात पर शुक्ला ने कहा कि इन वारदातों को कोई संगठित गैंग अंजाम नहीं दे रहा, इसलिए इनकी संख्या बढ़ रही है। पुलिसकर्मियों पर बढ़ रहे हमलों को गंभीर मानते हुए इस पर लगाम लगाने के लिए विचार करने की बात कही। शुक्ला ने आम लोगों से अपील भी कि की वे पुलिस का सहयोग करें।   प्रदेश में अपराध का बढ़ते ग्राफ को लेकर पूछे सवाल के जवाब में डीजीपी शुक्ला ने संस्कृत के श्लोक प्रत्यक्षम किम प्रमाणम् से अपना उत्तर शुरू किया। शुक्ला ने कहा कि हमारे राज्य में पुलिस अधिक रिस्पॉन्सिबल हैं। हम जल्दी जनता की शिकायत पर कार्रवाई करते हैं। अपराधों की संख्या आकड़ों के हिसाब से ज्यादा जरूर नजर आती है, लेकिन हिंसक अपराध अन्य राज्यों की तुलना में हमारे यहां कम हैं। अपराधों के नए-नए तरीके भी सामने आ रहे हैं। अपराधों की प्रवृत्ति को रोकना अकेले पुलिस के बस की बात नहीं। हमारा काम कानून का पालन करवाना है। अपराधों को रोकने के लिए पूरा सिस्टम काम करता है। स्थिति सुखदायक तो है पर संतुष्ट होकर नहीं बैठ सकते डीजीपी का मानना हैं कि पिछले कुछ सालों में राज्य शासन ने कई संसाधन दिए। विभिन्ना संसाधन और आधुनिक तकनीक हमारे पास है। यह स्थिति सुखदायक तो है परंतु यह अपने आप में नई अपेक्षाएं और चुनौतियां लाती है। पुलिस की जो व्यवस्था इस बात पर संतुष्ट होकर नहीं बैठ सकते कि कल अच्छा काम हुआ था। मेरी 33 वर्ष की नौकरी में एक भी ऐसा मामला नहीं आया, जो एक-दूसरे से मिलता हो। समानता होती है पर सब अलग-अलग। यह हमारे लिए चुनौती है इसके लिए हम सब मिलकर टीम के रूप में मिलकर काम करेंगे। जब आरक्षक यह कहे कि यह मेरा काम है कि यहां अपराध न हो अपनी प्राथमिकताओं के बारे में शुक्ला कहते हैं कि उनका प्रयास होगा कि 1 लाख 20 हजार टीम वाली उनकी पुलिस फोर्स में आरक्षक यह कहे कि यह मेरा काम है कि यहां अपराध न हो। मैं उस दिशा में अपनी टीम को मोटिवेट और उनके साथ मिलकर काम करूंगा। पुलिस का व्यवहार मित्रगत हो, इसके लिए और ज्यादा प्रयास करेंगे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

bhopal new minister

    भोपाल में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तीसरी पारी का बहुप्रतीक्षित पहला मंत्रिमंडल विस्तार गुरुवार को हुआ। मंत्रिमंडल में शामिल किए गए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में आयोजित किया गया। नये चेहरों में दो युवा विधायकों को मौका मिला है। इनमें संजय पाठक और विश्वास सारंग शामिल हैं। नए मंत्रिमंडल में 9 नए चेहरों को शामिल किया गया है। इनमें जयभान सिंह पवैया, अर्चना चिटनीस, रुस्तम सिंह, ओमप्रकाश धुर्वे को कैबिनेट मंत्री बनाया गया। वहीं, विश्वास सारंग, संजय पाठक, ललिता यादव, हर्ष सिंह और सूर्यप्रकाश मीणा ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली।   नई टीम के साथ मुख्यमंत्री ने शपथ ग्रहण के अगले ही दिन शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक रखी है। यह सुबह 10 बजे होगी।इसके बाद ही मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों के विभागों को चर्चा के बाद मंजूरी देंगे। वित्तमंत्री जयंत मलैया ने मुख्यमंत्री से कहा है कि उनसे जल संसाधन विभाग ले लिया जाए।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

gwalior ghati gown

      ग्वालियर के घाटीगांव में एक बच्चे की लाश मिलने के मामले में गुरुवार को टीआई रमेश शाक्य और पुलिस टीम इलाके में जांच करने पहुंचे।  जानकारी के मुताबिक बच्चे की हत्या के आरोपी इसी गांव के हैं। आरोपियों के साथियों ने इस दौरान टीआई और पुलिस टीम पर गोलियां चला दी। एक गोली टीआई शाक्य के पैर में लगी, उन्हें गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया है। घटना के बाद से बड़ी संख्या में पुलिस बल इलाके में तैनात कर दिया गया है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

gwalior apolo

  स्वास्थ्य के क्षेत्र में निजी क्षेत्र को प्रोत्साहित करेगी एमपी सरकार    मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिये राज्य सरकार पब्लिक सेक्टर के साथ-साथ निजी क्षेत्र को भी प्रोत्साहित करेगी। इसका सफल प्रयोग प्रदेश के अलीराजपुर जिले के जोबट ब्लॉक में किया जा चुका है। श्री चौहान  ग्वालियर में अपोलो एवं आरजेएन ग्रुप के आरजेएन अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल का शुभारंभ कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री  जे.पी. नड्डा ने की। कार्यक्रम में केन्द्रीय इस्पात एवं खनन मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर और प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र उपस्थित थे।   मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को मिल सके, इसके लिये राज्य सरकार सतत प्रयत्नशील है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण योजनाएँ राज्य सरकार अपने संसाधनों और केन्द्र सरकार की मदद से संचालित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 1963 के बाद प्रदेश में केवल एकमात्र मेडिकल कॉलेज सागर में स्थापित किया गया था, लेकिन अब प्रदेश में 7 नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना का कार्य प्रगति पर है। एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना पर सरकार द्वारा 189 करोड़ की राशि व्यय करेंगी।   श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश के सुदूर अंचल में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए निजी स्वास्थ्य संस्थाओं को आमंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने अपोलो संस्थान द्वारा इंदौर के बाद ग्वालियर में अपनी इकाई आरजेएन ग्रुप के साथ प्रारंभ करने पर प्रसन्नता व्यक्त की। आशा की कि इस संस्थान से अंचल के लोगों को सस्ती और अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएँ मिलेंगी।   केन्द्रीय मंत्री  नड्डा ने कहा कि ग्वालियर में अपोलो संस्थान की इकाई की स्थापना से स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएँ प्राप्त हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा पूरे देश में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिये पीपीपी मॉडल तैयार करने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिये केन्द्र सरकार द्वारा एक समिति का गठन किया गया है, जिसकी अनुशंसाएँ आने के बाद सरकार उनको लागू करने पर विचार करेगी। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा देश में 11 नये ऑल इंडिया मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (एम्स) की स्थापना की जा रही है। देश के 17 मेडिकल कॉलेज और 70 जिला चिकित्सालय को अपग्रेड करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि देश में नई सरकार के गठन के बाद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 40 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य बीमा योजना से जोड़ा गया है। सभी जिला चिकित्सालय में प्री-डायलेसिस की व्यवस्था भी लागू की गई है। उन्होंने मध्यप्रदेश में कन्या भ्रूण हत्या को नियंत्रित करने और महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करने के लिये लागू की गई योजनाओं की भी प्रशंसा की।   इससे पूर्व अपोलो हॉस्पिटल एन्टरप्राइज लिमिटेड की ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर सुश्री रेड्डी ने मध्यप्रदेश सरकार द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत किए जा रहे प्रयासों और लाड़ली लक्ष्मी योजना की तारीफ करते हुए कहा कि इन योजनाओं ने देश की महिलाओं का दिल जीत लिया है। उन्होंने अंचल के लोगों को अपोलो संस्थान द्वारा बेहतर गुणवत्ता के साथ स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करने का आश्वासन दिया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

katni

लड़कियों  ने शिक्षिका के मुंह पर कालिख पोती   कटनी के  शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या विद्यालय पुरवार की 12वीं पास आउट तीन छात्राओं ने गुरु शिष्य की परंपरा को कलंकित करते हुए शिक्षिका को कालिख पोत दी। शिक्षिका ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की है।   जानकारी के अनुसार पुरवार के कन्या स्कूल से पासआउट तीन छात्राओं पूर्णिमा, शिवानी और पल्लवी ने फिजिक्स के प्रेक्टिकल में कम नंबर देने पर शिक्षिका रेखा गुप्ता के मुंह पर कालिख पोत दी। इतना ही नहीं कालिख पोतने के बाद छात्राओं ने शिक्षिका के साथ मारपीट करते हुए अभद्रता भी की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

PHQ BHOPAL

  100 किलो वॉट का सोलर संयंत्र स्थापित करने वाला पहला सरकारी कार्यालय   प्रदेश में पुलिस मुख्यालय पहला ऐसा सरकारी विभाग बना है जिसने 100 किलोवाट का सोलर संयंत्र अपने परिसर में ही स्थापित किया है। संयंत्र का लोकार्पण आज पुलिस मुख्यालय भवन के परिसर में गृह मंत्री श्री बाबूलाल गौर और नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा, खनिज संसाधन एवं जनसंपर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने किया। कार्यक्रम में ओएसडी ऋषि शुक्ला, एडीजी  पवन जैन, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी एवं उर्जा विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।   गृह मंत्री  बाबूलाल गौर ने कहा कि अपने भवन में 100 किलो वॉट का पॉवर प्लांट लगाने वाला पुलिस मुख्यालय पहला कार्यालय है। इस प्रयास से विभाग का काफी पैसा जो बिजली देयक पर खर्च हो जाता था, वह बचेगा। श्री गौर ने कहा कि प्रदेश की पुलिस आधुनिकता के कई कदम उठा रही है। मध्यप्रदेश डॉयल 100 सेवा शुरू करने वाला भी देश में पहला राज्य है और अब उत्तरप्रदेश सहित अन्य राज्य इसे अपना रहे हैं। श्री गौर ने कहा कि सिंहस्थ में भी हमारी पुलिस ने जन-सेवा की भावना के साथ बेहतरीन कार्य कर अपने को प्रमाणित किया है।   ऊर्जा मंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने पुलिस मुख्यालय को इस प्रोजेक्ट के लिए बधाई देते हुए कहा कि इससे समाज में एक अच्छा संदेश जाएगा। श्री शुक्ला ने कहा कि मुख्यालय का सुंदर भवन अभी तक उच्च तकनीकों से लैस था और सबसे पहले सोलर प्लांट लगाने से एक और बड़ा काम पूरा हुआ है। इस प्रयास से पुलिस मुख्यालय का बिजली का बिल अब एक तिहाई कम हो जाएगा।  शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने लाख 20 हजार मेगावॉट क्षमता बढ़ाने का लक्ष्य मध्यप्रदेश को दिया है। श्री शुक्ल ने कहा कि इसे पूरा करने के लिए इतनी जमीन उपलब्ध होना मुमकिन नहीं इसलिए हमें भवनों की छतों का उपयोग करना होगा। उर्जा मंत्री ने कहा कि जनता को सौर ऊर्जा के लिए प्रेरित करने के लिए अब सरकार 80 प्रतिशत तक की सब्सिडी देने पर विचार कर रही है। श्री शुक्ल ने बताया कि नीमच में एशिया का सबसे बड़ा सौर प्लांट स्थापित हो गया है। दुनिया का सबसे बड़ा सौर संयंत्र रीवा में लगाने जा रहे हैं।   पुलिस महानिदेशक  सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि मुख्यालय भवन की उर्जा की आवश्यकता को पूरा करने के लिए वैकल्पिक उर्जा स्त्रोतों का उपयोग करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि यह प्लांट मुख्यालय के भवन की आवश्यकता की एक तिहाई प्रतिशत उर्जा की पूर्ति करेगा। श्री सिंह ने वैकल्पिक ऊर्जा स्त्रोतों के उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि अब ऐसे छोटे - छोटे संयंत्र भी आ रहे हैं जिन्हें अपने घरों पर लगाया जा सकता है।   ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष  विजेन्द्र सिंह सिसौदिया ने कहा कि पुलिस मुख्यालय द्वारा यह कदम उठाये जाने से जनता में भी सौर ऊर्जा को लेकर विश्वास पैदा होगा और इसकी अपने आप ही ब्रांडिंग होगी। प्रमुख सचिव ऊर्जा  मनु श्रीवास्तव ने कहा कि जिस तरह से ग्लोबल वार्मिंग के चलते पर्यावरण पर खतरा बढ़ रहा है ऐसे में पुलिस मुख्यालय का प्रयास प्रशंसनीय है। प्रदेश देश में ऐसा पहला राज्य बन गया है जहाँ सबसे अधिक सौर संयंत्र स्थापित हुए हैं। उन्होंने बताया कि इण्डियन ऑयल के सहयोग से खजुराहो में 500 किलोवाट का सौर ऊर्जा संयंत्र जल्द ही लगाने जा रहे हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

mgm

      इंदौर शहर की स्वास्थ्य सुविधाओं में बड़ी उपलब्धि जुड़ने वाली है। महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज (एमजीएम) में बोनमैरो ट्रांसप्लांट का सेंटर खुलने जा रहा है।   दिल्ली (एम्स) के बाद इंदौर देश में दूसरा ऐसा शहर होगा, जहां सरकारी स्तर पर यह सुविधा मिलेगी। पहले यह केंद्र भोपाल में बनने वाला था, पर तैयारियों और अनुकूल स्थितियों को देखते हुए यह इंदौर के खाते में आ रहा है।   बोनमैरो ट्रांसप्लांट सेंटर (बीएमटी) खोलने के लिए 15 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट केंद्र सरकार को भेजा गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने की पूरी संभावना है।   ये होंगे फायदे   ब्लड कैंसर, ए प्लास्टिक एनीमिया, थैलीसिमिया जैसी गंभीर बीमारियों के मरीजों को बोनमैरो ट्रांसप्लांट की जरूरत होती है। निजी अस्पतालों में एक बीएमटी पर 15 लाख से लेकर 40 लाख रुपए तक का खर्च आता है। सेंटर शुरू होने पर मात्र 5 लाख रुपए में बीएमटी हो सकेगी। मेडिकल कॉलेज के पीजी और अंडर ग्रेजुएट स्टूडेंट को सीखने का मौका मिलेगा। प्रदेश के आदिवासी जिलों में कई बच्चे थैलीसिमिया से पीड़ित हैं। उनको रियायती दर पर सुविधा मिल जाएगी।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

nishakat

  राष्ट्रीय न्यास योजनाओं की कार्यशाला में  गेहलोत      दिव्यांगों के सर्वांगीण विकास के लिये आधुनिकतम उपकरण बनाये जायेंगे। इससे वे सामान्य व्यक्तियों की तरह अपना कार्य कर सकेंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता केन्द्रीय मंत्री  थावरचंद गेहलोत ने यह बात राष्ट्रीय न्यास योजनाओं की कार्यशाला में कही। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों के लिये कृत्रिम अंग बनाने के लिये जर्मन और ब्रिटेन की कम्पनियों से भारत सरकार द्वारा एमओयू किया गया है। दोनों देश के बीच तकनीक का आदान-प्रदान किया जायेगा। उपकरण एक से डेढ़ साल में बनकर तैयार हो जायेंगे। श्री गेहलोत ने कहा कि ग्वालियर में दिव्यांगों के लिये नेशनल स्पोर्ट सेंटर बनाया जायेगा।   केन्द्रीय मंत्री  गेहलोत ने कहा कि दिव्यांगों के जिला-स्तरीय पहचान-पत्र के स्थान पर अब राष्ट्रीय-स्तर पर पहचान-पत्र जारी किये जायेंगे। यह राष्ट्रीय पहचान-पत्र बहु-उद्देशीय होने से दिव्यांग किसी भी राज्य में इनके जरिये लाभ प्राप्त किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों के लिये भारत सरकार ने प्री-मेट्रिक, पोस्ट-मेट्रिक, विशेष कोर्सेस और विदेशों में शिक्षा प्राप्त करने के लिये स्कॉलरशिप दिये जाने का प्रावधान किया है। पाँच साल से कम आयु के बोलने और सुनने में अक्षम बच्चे को केन्द्र सरकार द्वारा 6 लाख रुपये की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने का प्रावधान किया गया है। योजना में 355 अक्षम मूक-बधिर बच्चों की चिकित्सा करवायी गयी। इनमें से 300 मूक और बधिर बच्चे बोलने और सुनने लगे हैं। केन्द्रीय मंत्री श्री गेहलोत ने कार्यशाला में उपस्थित संस्थाओं के प्रतिनिधियों से कहा कि वह इस विषय पर चर्चा कर अपने सुझाव दे सकते हैं।   केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि तीन करोड़ दिव्यांग के सर्वांगीण विकास के लिये भारत सरकार द्वारा निरामय, घरौंदा, विकास, दिशा, समर्थ, सहयोगी, संभव, ज्ञानप्रभा, प्रेरणा और बढ़ते कदम योजना का क्रियान्वयन देशभर में किया जा रहा है। इसके लिये पूरे देश में विशेष अभियान राज्य सरकारों के सामाजिक न्याय विभाग के जरिये चलाया जा रहा है।   प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने कहा कि राष्ट्रीय न्यास की योजनाओं को सफल बनाने के भरपूर प्रयास किये जायेंगे। योजनाओं का व्यापक-स्तर पर प्रचार-प्रसार कर वास्तविक हकदारों को लाभ दिलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा इन नवीन योजनाओं की एक बुकलेट तैयार कर वितरित की जायेगी। श्री भार्गव ने इस प्रकार की कार्यशाला को जिला-स्तर पर भी करने का सुझाव दिया। श्री भार्गव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा स्पर्श अभियान चलाकर अन्त्योदय मेले के माध्यम से 100 प्रतिशत दिव्यांग को लाभ पहुँचाया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा शासकीय सेवा भर्ती में 6 प्रतिशत का आरक्षण दिव्यांगों को दिया जा रहा है। उन्होंने भारत सरकार का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि तीन करोड़ दिव्यांग का सर्वांगीण विकास होने से देश एवं राज्य का भी विकास होगा।कार्यशाला में सांसद  आलोक संजर, सचिव सामाजिक न्याय डॉ. मनोहर अगनानी, संचालक  अजीत कुमार, दिव्यांग एवं संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

cm shivraj singh chaina

    मुख्यमंत्री चौहान ने की उद्योग समुदाय से चर्चा       मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में नये उद्योगों की स्थापना के लिये 25 हजार हेक्टेयर भूमि का बैंक बनाया गया है। इसमें से 9000 हेक्टेयर क्षेत्र पूरी तरह विकसित और उद्योगों की स्थापना के लिये सुविधायुक्त है। भूमि का चयन ऑनलाइन जियोग्राफिकल इन्फार्मेशन सिस्टम के माध्यम से किया जा सकता है। श्री चौहान आज ग्वांगज़ाउ में होने वाले बिजनेस सेमीनार में चीन के प्रमुखतम उद्योग समूहों और कंपनियों से चर्चा कर रहे थे।   उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में निवेश संभावनाओं के प्रति चीन की निवेशक कंपनियों के उत्साह को देखते हुए श्री चौहान ने अपनी पूर्व निर्धारित यात्रा एक दिन बढ़ाकर 24 जून को  औद्योगिक शहर शेनज़ेन में उद्योगपतियों से मुलाकात का कार्यक्रम रखा है।   श्री चौहान ने ग्वांगज़ाउ में बिजनेस सेमीनार में डाली फ़ूड कंपनी तथा ओप्पो कपंनी के प्रतिनिधियों से चर्चा की। उन्होंने मध्यप्रदेश में निवेश करने के विचार का स्वागत करते हुए कहा निवेशकों को हर स्तर पर सहयोग मिलेगा। विकास और रोजगार सृजन के लिये निवेश को जरूरी बताते हुए श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में उद्योगों के लिये जरूरी सभी अधोसंरचनाएँ मजबूत कर ली गयी हैं। डाली फ़ूड कंपनी मध्यप्रदेश में निर्माण इकाई स्थापित करने की इच्छुक है। ओप्पो कपंनी ने भी मध्यप्रदेश में हेंडसेट निर्माण में दिलचस्पी दिखाई है। मुख्यमंत्री ने डाली फूड कंपनी के विदेश व्यापार प्रमुख श्री ली यीन से निवेश से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने ओप्पो मोबाइल के उपाध्यक्ष श्री झू गैओलिंग से भी चर्चा की।   मुख्यमंत्री ने दोनों कंपनियों को मध्यप्रदेश के औद्योगिक वातावरण और अधोसंरचनाओं को देखने आने का निमंत्रण दिया। उन्होंने इंदौर में होने वाले वैश्विक निवेश सम्मेलन में भाग लेने के लिये भी आमंत्रण दिया।   श्री चौहान ने चीन की प्रमुख निवेश कंपनी कंट्री गार्डन होल्डिंग के समूह उपाध्यक्ष श्री झिडून वांग से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने ग्वांगडो इलेक्ट्रिकल चेंबर ऑफ कामर्स के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

gond

    मध्यप्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने गोंड, गोवारी जाति के व्यक्तियों को जाति प्रमाण-पत्र जारी करने के प्रकरणों का परीक्षण कर निराकरण करने के निर्देश सभी जिला कलेक्टर को दिये हैं। इस संबंध में एक परिपत्र जारी किया गया है।   मध्यप्रदेश राज्य के लिए घोषित अनुसूचित जन-जाति की सूची के सरल क्रमांक 16 पर गोंड, गोवारी जाति अंकित है। सामान्य प्रशासन विभाग के 11 जुलाई 2005 के परिपत्र द्वारा अनुसूचित जाति, जन-जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के व्यक्तियों को जाति प्रमाण-पत्र जारी करने की प्रक्रिया संबंधी निर्देश जारी किये गये हैं। कलेक्टरों से कहा गया है कि निर्देशों के अनुरूप प्राप्त आवेदन-पत्रों की जाँच कर गोंड, गोवारी समुदाय के लोगों को जाति प्रमाण-पत्र जारी किये जाये। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जातियों की सूची में गोंड, गोवारी अलग-अलग हैं।   सामान्य प्रशासन विभाग ने 3 सितम्बर 2008 और 12 जनवरी 2012 तथा 11 जुलाई 2005 एवं 13 जनवरी 2014 के परिपत्रों में दिये निर्देशों का पालन करते हुए प्रकरणों का निराकरण करने को कहा है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

chine

  cm शिवराज ने चीन में कहा एक दूसरे से सीखें bjp और कम्युनिस्ट    मुख्यमंत्री ने भारत और चीन दोनों देशों की सभ्यताओं और स्वर्णिम इतिहास के संबंध में चर्चा करते हुये कहा कि दुनिया की चालीस प्रतिशत जनसंख्या भारत और चीन में रहती है। इस प्रकार यह चीन और भारत के हित में है कि दोनों देश साथ-साथ काम करें और आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि पिछले दो सालों में भारत और चीन के बीच संबंध मजबूत हुये हैं। यह प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संभव हुआ है और यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी और भाजपा में कई समानताएं हैं और दोनों को एक-दूसरे से सीखना चाहिए।   मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने  चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के अंतर्राष्ट्रीय विभाग के मंत्री और वरिष्ठ राजनयिक श्री सांग ताओ एवं कम्युनिस्ट पार्टी के सचिवालय के और राजनैतिक ब्यूरों के सदस्य श्री झाओ लेजी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने मध्यप्रदेश में पिछले एक दशक में अपनाई विकास रणनीतियों और जनोन्मुखी नीतियों की सराहना की।   श्री ताओ कम्युनिस्ट पार्टी के अंतर्राष्ट्रीय समन्वय विभाग के प्रमुख के बतौर भी काम कर रहे हैं। वे 1975 से चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य हैं। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की केन्द्रीय समिति का अंतर्राष्ट्रीय संबंध और समन्वय विभाग अन्य देशों के राजनैतिक दलों के साथ विदेशी संबंधों का संचालन करता है। यह अन्य राजनैतिक दलों के साथ संबंधों को स्थापित करने और मजबूत बनाने के लिये भी काम करता है। श्री ताओ ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत करते हुये उनके सम्मान में भोज का आयोजन किया। करीब दो घंटे चली चर्चा में कई महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत हुई।   मुख्यमंत्री ने श्री ताओ को मध्यप्रदेश की विशेषताओं की जानकारी दी और बताया कि कैसे उन्होंने प्रदेश में अपनी विकास रणनीतियों, नीतियों और गरीब कल्याण कार्यक्रमों के कारण विकास के क्षेत्र में उपलब्धियाँ हासिल की। मुख्यमंत्री ने उन्हें पिछले दस सालों में महिलाओं के सशक्तिकरण, सिंचाई सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने, कृषि उत्पादन बढ़ाने, अधोसंरचना मजबूत करने और औद्योगिक विकास करने के लिये उठाये गये कदमों की भी विस्तार से जानकारी दी।   कम्युनिस्ट पार्टी के पदाधिकारी की हैसियत से श्री ताओ यह जानने में उत्सुक थे कि भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक शक्तियाँ क्या है, इसका ढाँचा कैसा है और यह कैसे कार्य करती है। मुख्यमंत्री ने विस्तार से उन्हें भाजपा की संगठनात्मक शक्ति, इसके विभिन्न कैडर और निर्धन लोगों की समृद्धि के प्रति प्रतिबद्धता के संबंध में बताया। मुख्यमंत्री ने उन्हें इंदौर में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में भाग लेने के लिये आमंत्रित किया और बताया कि ऐसी बैठकें और संवाद भारत के अन्य राज्यों में भी होते हैं। मध्यप्रदेश में युवा उद्यमियों के साथ संवाद शुरू किया गया है।   श्री ताओ ने कम्युनिस्ट पार्टी की प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी दी और भविष्य के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। श्री ताओ मध्यप्रदेश में हुई कृषि क्षेत्र की प्रगति और इसके लिये अपनाई गई रणनीतियों की सराहना की।   झाओ लेजी के साथ मुलाकात चौहान ने कम्युनिस्ट पार्टी के सचिवालय के और राजनैतिक ब्यूरों के सदस्य श्री झाओ लेजी से भी मुलाकात की। वे शाऔक्सि प्रांत की पीपुल्स कांग्रेस की स्थाई समिति के अध्यक्ष भी हैं।   श्री झाओ लेजी ने मुख्यमंत्री को बताया कि चाईना के ग्रेट हॉल में ही विश्व के प्रमुखतम नेताओं का स्वागत कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा किया जाता है। उन्होंने बताया कि ग्रेट हॉल में मुख्यमंत्री श्री चौहान और उनके शिष्ट मंडल का स्वागत शाऔक्सि प्रांत के लिये गर्व का क्षण है।   श्री झाओ ने भविष्य में कम्युनिस्ट पार्टी की प्रतिबद्धता, कार्यक्रमों और उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने मध्यप्रदेश की विकास नीतियों और कार्यक्रमों के बारे में भी विशेष रूचि दिखाई। मुख्यमंत्री ने उन्हें ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आने का न्यौता दिया।     Attachments area          

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

ismriti irani

      मध्यप्रदेश में द्वितीय अतंर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लाखों नागरिक ने एक साथ-एक संकेत पर सामूहिक योग का प्रदर्शन किया। योग-अभ्यास का कार्यक्रम सभी जिलों, ब्लॉक, तहसील और पंचायत स्तर पर किया गया। केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने भोपाल के लाल परेड मैदान में राज्य स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम में लगभग 10 हजार विद्यार्थी और नागरिकों के साथ योग किया। गृह एवं जेल मंत्री  बाबूलाल गौर, सांसद आलोक संजर, महापौर  आलोक शर्मा, विधायक  विश्वास सारंग और रामेश्वर शर्मा तथा मुख्य सचिव  अंटोनी डिसा भी मौजूद थे। जिला मुख्यालयों पर हुए योग प्रदर्शन के कार्यक्रम में मंत्रीगण और अन्य जन-प्रतिनिधि शामिल हुए।   राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सुबह से ही स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों का लाल परेड मैदान पर पहुँचना शुरू हो गया था। पूरे मैदान पर उनके बैठने और योग-अभ्यास के लिए व्यवस्था की गई थी। योग करवाने के लिए स्कूलों के प्रशिक्षित शिक्षकों सहित पतंजंलि, आर्ट ऑफ लिविंग और गायत्री परिवार के प्रशिक्षक भी उपस्थित थे। योग कार्यक्रम में एन.सी.सी. और स्काउट एवं गाइड से जुड़े विद्यार्थियों ने भी बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।   कार्यक्रम में अतिथियों के पहुँचने के बाद सबसे पहले बड़ी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी, विदेश मंत्री  सुषमा स्वराज, केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री  श्रीपाद नाईक और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का प्रसारण दिखाया गया। प्रधानमंत्री ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में पूरा विश्व योग से जुड़ेगा। श्रीमती सुषमा स्वराज ने कहा कि योग केवल व्यायाम ही नहीं बल्कि व्यक्ति को तनावरहित भी बनाता है। श्री श्रीपाद नाईक ने जीवन में योग की महत्ता बताई और इसे लोगों से अपनाने को कहा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraj in china

    बीजिंग में व्यापारिक समुदाय के सेमीनार में मुख्यमंत्री  चौहान        मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि  भारत में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा 'मेक इन इंडिया''   अभियान ने  व्यापार को  और ज्यादा आसान बना दिया है। इससे देश में एक नए आर्थिक युग की शुरुआत हुई है। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के विशेष आमंत्रण पर चीन गए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बीजिंग  में 'मध्य प्रदेश में निवेश'' पर  सेमिनार  में मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों और उससे होने वाले  लाभ की चर्चा की। उन्होंने निवेश की प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर भी विस्तार से चर्चा की। सेमिनार में चीन के प्रतिष्ठित व्यापार समूहों और निवेशक कंपनियों ने भाग लिया।          श्री चौहान ने कहा है कि उदार निवेश नीतियों के कारण भारत की जीडीपी  दर  तेज गति से बढ़ रही है। वित्तीय वर्ष 2016 में  जीएसडीपी ने प्रभावशाली रूप से 7.6 प्रतिशत तक पहुँच गयी है। सभी भारतीय राज्य को इसका लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश  तेजी से आगे बढता भारतीय राज्य है।   इसकी सकल घरेलू उत्पादन की दर निरंतर बढ़ रही है। यहाँ आना और निवेश करना सरल है। उन्होने कहा कि दोनों महान देश हैं। दोनों देश के बीच सांस्कृतिक समानताएँ हैं।         मध्य प्रदेश की सुदृढ़  आर्थिक स्थिति की जानकारी देते हुए श्री चौहान ने कहा कि राज्य 2004 के बाद से लगातार राजस्व आधिक्य वाला राज्य बन गया है और अपनी सकल राज्य घरेलू उत्पाद दर दो अंक में बनाए रखने में सफल रहा है। कर राजस्व में वृद्धि दर 17 प्रतिशत हो गई है। निवेश के फायदे गिनाते हुए उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में विश्व-स्तरीय निवेश के अनुकूल बुनियादी ढाँचा मजबूत हुआ है। यहाँ सूक्ष्म, लघु  और मध्यम उदयोग तथा प्रमुख बड़े औद्योगिक क्षेत्रों सहित 230 विकसित औद्योगिक क्षेत्र है। इनमें धार जिले के पीथमपुर में चीनी औद्योगिक टाउनशिप भी शामिल है।         श्री चौहान ने औद्योगिक निवेश के लिये उपलब्ध विशाल भू-संसाधनों की जानकारी देते हुए व्यापारिक समुदाय को बताया कि भूमि 30 साल के लिए लीज के लिए रियायती दरों पर उपलब्ध हैं।         विशेष फोकस वाले क्षेत्रों में निवेश के अवसरों का जिक्र करते हुए श्री चौहान ने कहा कि ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, कपड़ा और हाथकरघा, फार्मास्यूटिकल्स, कृषि व्यवसाय और खाद्य प्र-संस्करण, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में बहुत अधिक संभावनाएं हैं।        श्री चौहान ने चीनी औद्योगिक टाउनशिप, पीथमपुर के बारे में कहा कि क्षेत्रों में कुल 135 औद्योगिक भूखंड सहित 205 हेक्टेयर भूमि है। उन्होंने कहा कि चीनी कंपनियों को निवेश के लिए यह मध्य प्रदेश का सबसे अच्छा प्रस्ताव और समय है।        श्री चौहान ने राज्य में निवेश करने वाली चीन की भावी कंपनियों के लिए प्रस्तावित रियायत और प्रोत्साहन पैकेज को रेखांकित करते हुए कहा कि सात साल के लिए प्रवेश कर, भूमि विकास की लागत और स्टाम्प ड्यूटी पर 100 प्रतिशत छूट, मूल्य संवर्धन टैक्स की 100 प्रतिशत प्रतिपूर्ति और केंद्रीय बिक्री कर में 10 साल के लिए, बिजली शुल्क पर 100 प्रतिशत छूट जैसी सुविधाएँ हैं, जो व्यापार स्थापित करने में अत्यंत सहयोगी हैं।         मुख्यमंत्री ने कहा कि कंपनी प्रदेश में निवेश कर स्वयं के अलावा राज्य के विकास की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में भी योगदान करेंगी। श्री चौहान ने 22-23 अक्टूबर 2016 को इंदौर में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए व्यापार समुदाय को आमंत्रित किया।         चीनी चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री झांग यूझिंग ने मुख्यमंत्री और प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने व्यापार बढ़ाने के लिये मध्य प्रदेश के सकारात्मक दृष्टिकोण की सराहना की। उन्होंने कहा कि व्यापार में समावेशी विकास का विचार सराहनीय है। भारतीय दूतावास के डा बी बाला भास्कर ने भी सेमिनार को संबोधित किया। उन्होने कहा कि ऐसे प्रयासों से दोनों देश के बीच व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंध मजबूत होंगे।        वाणिज्य एवं उद्योग  श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान के गतिशील नेतृत्व से मध्यप्रदेश की विकास प्रक्रिया में तेजी आई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रदेश में निवेश करने वाली कंपनियों को किसी तरह की बाधा नहीं आयेगी। बुनियादी ढांचा संबंधी सभी सुविधाएं मिलेंगी और हर स्तर पर सहयोग मिलेगा।        सेमिनार में नेशनल केमिकल इंजीनियरिंग लिमिटेड, चीन फार्चून भूमि विकास कंपनी, जीउसान समूह, शेनीयादी थ्राइव आवास निर्माण, साइनोफार्म इंटरनेशनल कारपोरेशन, बीजिंग च्वाइस इलेक्ट्रॉनिक टेक्नालाजी कंपनी, सैन्यो समूह जैसी नामी कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shahar uday

       ग्राम उदय के साथ शहर उदय अभियान नवाचारों की सराहना से बढ़ा उत्साह   ग्राम उदय से भारत उदय के दौरान किए गए नवाचारों को मिली सराहना से युवा कलेक्टर उत्साहित हैं। इन कलेक्टरों द्वारा अब ग्राम उदय अभियान की तर्ज पर शहर उदय अभियान अपने स्तर पर शुरू करने की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री भी ग्राम की तर्ज पर शहरों में इसी तरह का अभियान चलाने की बात वीडियो कांफ्रेंसिंग में कह चुके हैं। राजगढ़ कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के दौरान टेलिफोन और मोबाइल पर जनसुनवाई का प्रयोग शुरू किया है। इसके  लिए तय नम्बर पर कॉल करने वाले लोगों की शिकायत खुद कलेक्टर सुनते हैं और लोगों की समस्या निराकृत करने के लिए अफसरों को निर्देश दे रहे हैं। कलेक्टर का यह प्रयोग लोगों को रास आ रहा है। इसे देखते हुए पिथोड़े ने जिला अधिकारियों से कहा है कि शिकायत करने वाले और समस्या सुनाने के लिए भटकने वाले लोगों से वे भी सीधे बात करें। ऐसा करने से लोगों का अफसरों के प्रति विश्वास बढ़ेगा और उन्हें घटनाक्रम की असली स्थिति को समझने में आसानी होगी जिससे समस्या सुलझाई जा सके। इसके अलावा पिथोड़े ने स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए भी नवाचार किए हैं। अब वे चाहते हैं कि ग्राम उदय अभियान की तर्ज पर राजगढ़ जिले के शहरी इलाकों में भी शहर उदय अभियान चलाया जाए।  पिथोड़े ने कहा कि शासन ने शहर उदय अभियान चलाने के संकेत दिए हैं। इसे देखते हुए वे कोशिश कर रहे हैं कि अभियान की जमावट जिले में पहले ही कर ली जाए। ऐसे में जब अभियान शुरू होगा तो शहरी लोगों की दिक्कतों का निराकरण करने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी होगी। शहरी क्षेत्र में बिजली, सड़क, पानी के अलावा जमीन के नामांतरण, सीमांकन के मामले ज्यादा होते हैं। इसके लिए प्लानिंग कर रहे हैं। साथ ही बीपीएल सूची के लिए भी काम शुरू  करा रहे हैं। शहरी पेंशनरों की पेंशन के प्रकरणों के निपटारे की जानकारी एकत्र की जा रही है। बड़वानी कलेक्टर तेजस्वी नायक ने ग्राम उदय से भारत उदय अभियान खत्म होने के बाद पदभार संभाला है। ऐसे में वे भी जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों की स्थिति समझने में लगे हैं। नायक के अनुसार लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए वे परिस्थितियों को समझकर शहरी इलाकों में अभियान चलाएंगे। शहर के साथ ग्राम उदय अभियान के दौरान सामने आए प्रकरणों पर भी अमल का काम कराया जाएगा।            

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

betul

          मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने  बैतूल जिले के भीमपुर में शबरी माता महोत्सव में हुए वनाधिकार सम्मेलन एवं अंत्योदय मेला में 3195 हितग्राही को वनाधिकार-पत्रों का वितरण किया। उन्होंने जिले के 7556 हितग्राही को आवास पट्टे भी वितरित किए। मुख्यमंत्री ने भीमपुर को पूर्णकालिक तहसील का दर्जा देने की घोषणा की। उन्होंने झल्लार को टप्पा तहसील बनवाने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने 30 करोड़ 66 लाख रुपये की लागत वाले 20 कार्य का उदघाटन एवं 103 करोड़ 62 लाख रूपए की लागत वाले 39 कार्य का भूमि-पूजन किया।कार्यक्रम में विधायक चैतराम मानेकर, चन्द्रशेखर देशमुख एवं हेमन्त खण्डेलवाल सहित जन-प्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद थे।    मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अब आवासहीन नहीं रहेगा। सरकार पात्र व्यक्तियों को आवास-पट्टा उपलब्ध करवा रही है। साथ ही उनके मकान की भी व्यवस्था कर रही है। सरकार आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए पुरजोर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि आदिवासी बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए पूरी सहूलियतें दी जा रही हैं। सरकार का प्रयास है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे एवं उसके विकास में धन की कमी आड़े न आए। जो बच्चे आगे पढ़ेंगे, उनके लिए सरकार कम्प्यूटर, लेपटॉप से लेकर शुल्क वहन तक की अनेक जवाबदारियाँ उठाएगी। मुख्यमंत्री ने बच्चों को पढ़ाने, बेटी बचाने, पानी बचाने एवं बिजली के किफायती उपयोग की जन-समुदाय से अपील की। उन्होंने विधायक श्री महेन्द्र सिंह चौहान की माँग पर भीमपुर में महाविद्यालय प्रारंभ किए जाने की घोषणा की और कहा कि महाविद्यालय में कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय प्रारंभ किए जाएंगे।    मुख्यमंत्री ने आदिवासी क्षेत्र की महिलाओं को मुर्गी-पालन एवं रेशम-पालन जैसे रोजगार से जुडऩे के लिए हरसंभव मदद किए जाने की बात कहते हुए किसानों से कहा कि वे अपनी फसल का बीमा अवश्य कराएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके द्वारा पूर्व में की गई घोषणाओं पर शत्-प्रतिशत् अमल किया जा रहा है। विकास कार्यों के लिए जितनी राशि की आवश्यकता है, वह स्वीकृत की जा रही है।   मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भीमपुर क्षेत्र में नहरों के सीमेंटीकरण एवं लाइनिंग करवाने का आश्वासन दिया। साथ ही भैंसदेही-नांदा-भीमपुर मार्ग का निर्माण करवाने की घोषणा की। उन्होंने भैंसदेही में मोक्षधाम के समीप तालाब, श्यामाप्रसाद मुखर्जी उद्यान का सौंदर्यीकरण, कुकरू में पेयजल योजना पर कार्रवाई किए जाने, बाकुड़ जलाशय की नहरों की लाइनिंग एवं स्कूलों के उन्नयन का आश्वासन दिया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraj singh chouhan

  प्रदेश में निवेश के लिये आमंत्रित करेंगे      मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के विशेष निमंत्रण पर उद्योगपतियों के उच्च स्तरीय प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व करते हुए 18 जून से पाँच दिन की चीन यात्रा पर पर जा रहे हैं। श्री चौहान मध्य प्रदेश के तेजी से विकास के लिए निवेश के संबंध में प्रमुख व्यापारिक समूहों और कंपनी प्रमुखों के साथ मुलाकात करेंगे। साथ ही उन्हें निवेश के लिये आमंत्रित करेंगे।   प्रतिनिधि-मंडल में उद्योग   यशोधरा राजे सिंधिया और विभिन्न उद्योगों मुख्य रूप से ऊर्जा, टेक्सटाइल, अक्षय ऊर्जा, कृषि एवं खाद्य प्र-संस्करण क्षेत्र के प्रतिनिधि शामिल हैं। इनमें ट्राइडेंट समूह के अध्यक्ष  राजिंदर गुप्ता,   विनीत मित्तल-  अभिनव मयंक वेलस्पन एनर्जी, एसईएल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के  धीरज सलूजा, नाहर ग्रुप के श्री कमल ओसवाल, एलटी फूड्स के श्री अश्विनी अरोड़ा, वर्धमान के श्री नीरज जैन, हिंदुस्तान पावर प्रोजेक्ट्स प्राइवेट के  रतुल पुरी, उजास ऊर्जा के  विकल्प मून्द्रा, इको एन्ट्री लिमिटेड के हरीश भोजवानी, प्रमुख सचिव उद्योग  मोहम्मद सुलेमान और प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री के  एस.के. मिश्रा शामिल हैं।   श्री चौहान 18 जून की रात्रि दिल्ली से चीन के गुयांग्जू के लिये रवाना होंगे। वे रविवार 19 जून को बीजिंग पहुँचेंगे।  चीन के दूतावास के डॉ बी. गाला भास्कर उनकी अगवानी करेंगे।   मुख्यमंत्री बीजिंग में 20 जून, सोमवार को व्यापारिक सेमीनार-मध्य प्रदेश में निवेश को संबोधित करेंगे। चीन के चेंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष श्री झांग यूजिंग उदघाटन भाषण देंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान उद्योग समूह को प्रदेश में उद्योग क्षेत्र के हित में लिये गये कदमों और निवेश के लिये बनाई गयी नीतियों के लाभ की जानकारी देंगे।   इसी दिन दोपहर के सत्र में मुख्यमंत्री चीनी कंपनियों के प्रमुखों के साथ मुलाकात करेंगे और उन्हें मध्य प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे। इनमें श्री लियू जियाक्वांग उपाध्यक्ष राष्ट्रीय केमिकल इंजीनियरिंग कंपनी,  श्री लिआंग वेंटा, उपाध्यक्ष फॉर्च्यून भूमि विकास कंपनी, श्री यांगी उप महाप्रबंधक, जिउसांट समूह, ग्लोबल निवेश के सीईओ श्री हुआंग लियांग, श्री शेनयांग यूआंडा थ्राइव इंजीनियरिंग कंपनी और उद्यमिता प्रबंधन विभाग के महाप्रबंधक श्री एलन लेअर, सीमोफाम इंटरनेशनल कंपनी के श्री यांग यागुआन, बीजिंग च्वाइस इलेक्ट्रॉनिक प्रौद्योगिकी कंपनी और श्री चेन यानशुन सीईओ, बीओई  शामिल हैं।   श्री चौहान सेनी समूह के अध्यक्ष श्री लिआंग वेन्जेन से मिलेंगे और प्रदेश के साथ व्यापार के अवसरों पर चर्चा करेंगे।मुख्यमंत्री 21 जून को चीन सरकार की ओर से आयोजित सांस्कृतिक दौरे पर रहेंगे। वे बीजिंग में 22 जून बुधवार को सीपीसी के श्री झाओ लेजी सदस्य पोलित ब्यूरो, सीपीसी मंत्री संगठन विभाग और बीजिंग के मेयर श्री वांग अनशुन के साथ चर्चा करेंगे।   मुख्यमंत्री 23 जून को भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा आयोजित मध्यप्रदेश में निवेश संबंधी सेमिनार पर व्यापार समुदाय के प्रमुखों से मुलाकात करेंगे। वे 23 जून गुरुवार को स्वदेश रवाना होने से पहले गुआंग्डोंग के राज्यपाल से भी मुलाकात करेंगे।     Attachments area          

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

bjp

    भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक  रीवा में शुरू हुई। इसका उद्घाटन बीजेपी के प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे और मुख़्यमंत्री शिवराज सिंह ने दीप जला कर किया। कार्यसमिति बैठक के पूर्व  पार्टी के संभागीय कार्यालय अटलकुंज रीवा में  प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंदकुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक को पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री  सुहास भगत ने भी संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष  नंदकुमार सिंह चौहान ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश  से कांगे्रस को उखाड़ने का संकल्प 13 वर्ष पूर्व यहीं विंध्य की धरती से लिया था। 13 वर्षों बाद पुनः प्रदेश कार्यसमिति की बैठक यहां होने वाली है। दो दिन पूर्व इलाहाबाद में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक संपन्न हुई। राष्ट्रीय कार्यसमिति में पार्टी ने देश एवं प्रदेशों के लिए पार्टी के कामकाज का रोडमैप तैयार किया है। उस रोडमैप के साथ भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर दो दिन में रणनीति तैयार करेगी। उन्होनें कहा कि राजनीतिक चुनौतियों के लिए खुद को सक्रिय बनाये रखना जरूरी है, पार्टी का हर कार्यकर्ता सक्रिय रहकर अपनी भूमिका का निर्वहन करेगा और मध्यप्रदेश  में मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में चौथी बार सरकार बनानें की ओर अग्रसर होगा। नंदकुमार सिंह चैहान ने बताया कि प्रदेश दो दिवसीय प्रदेष कार्यसमिति के प्रथम दिन पार्टी के प्रदेश मंत्री श्री सरतेन्दु तिवारी शोक प्रस्ताव किया गया । अध्यक्षीय उद्बोधन प्रदेश अध्यक्ष  नंदकुमार सिंह चौहान ने दिया । पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष  अजयप्रताप सिंह राजनैतिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया । प्रदेश महामंत्री व किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष  बंशीलाल गुर्जर कृषि प्रस्ताव पेश किया । बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सुश्री उषा ठाकुर, सुश्री अनुसुईया उईके, श्री वेदप्रकाश शर्मा, श्री अजय प्रताप सिंह, श्री विजेश लूणावत, श्री मनोरंजन मिश्रा, प्रदेश महामंत्री श्री विनोद गोटिया, श्री बंशीलाल गुर्जर, श्री अरविंद सिंह भदौरिया, श्री मनोहर उंटवाल, प्रदेश मंत्री श्री सरतेन्दू तिवारी, श्री मदन मोहन गुप्ता, श्रीमति पद्मा शुक्ला, सुश्री राजो मालवीया, श्रीमति सम्पतिया उइके, श्रीमती नीता पटैरिया, श्रीमती संध्या राय, श्रीमती डा. विनोद पंथी, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री चेतन कश्यप, प्रदेश कार्यालय प्रभारी श्री गोविन्द आर्य, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री सत्येन्द्र भूषण सिंह, प्रदेश सह कार्यालय मंत्री श्री राजेन्द्रसिंह राजपूत, प्रदेश संवाद प्रमुख डा. हितेष वाजपेयी, प्रदेश प्रवक्ता श्री विजेन्द्र सिंह सिसौदिया, श्री रामेश्वर शर्मा, श्री डा. दीपक विजयवर्गीय, श्री रूपचंद पमपानी एवं श्री बाबूसिंह रघुवंशी, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हिदायतुल्लाह शेख, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमरदीप मौर्य, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश खटीक एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री गजेन्द्र सिंह पटेल सहित संभागों के संगठन मंत्री उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shivraj cabinet

    शुचिता की बात करने वाली प्रदेश भाजपा सरकार में इस साल अभी तक प्रदेश सरकार के एक मंत्री को छोड़कर किसी भी मंत्री ने अपनी आय का ब्यौरा सार्वजनिक नहीं किया है। इसको लेकर हाल ही में चुनाव सुधार के लिए काम कर रही संस्था एसोसिएशन आफ डेमोके्रटिक रिफार्मस (एडीआर) की राज्य शाखा मप्र इलेक्शन वॉच ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधायकों के लिए हर वर्ष संपत्ति और देनदारियों की जानकारी जनता के सामने रखना अनिवार्य किया है। मप्र में केवल मंत्रियों के लिए संपत्ति का खुलासा करने का प्रावधान है लेकिन यह प्रावधान स्वैच्छिक होने के कारण मंत्री अपनी आय का खुलासा करने में रुचि नहीं ले रहे हैं। मप्र इलेक्शन वॉच की ओर से लिखे पत्र में कहा गया है कि आज देश को स्वच्छ राजनीति की अत्यंत आवश्यकता है। हमारे जनप्रतिनिधियों द्वारा चुनाव के दौरान संपत्ति एवं देनदारियों की जानकारी दी जाती है। यह व्यवस्था लोकसभा एवं विधानसभा दोनों के लिए हैं। जनप्रतिनिधित्व कानून की धारा 75 (अ) के अनुसार लोकसभा एवं राज्यसभा के प्रतिनिधि को अपनी संपत्ति और देनदारियों की जानकारी हर वर्ष लोकसभा एवं राज्यसभा के समक्ष प्रस्तुत करना होता है। परंतु विधानसभाओं के सदस्यों के लिए इस प्रकार का कोई कानूनी प्रावधान नहीं है। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐसी पहल की है। मध्यप्रदेश में केवल मंत्रियों को ही है। मध्यप्रदेश में केवल मंत्रियों को ही यह जानकारी विधानसभा के सामने रखनी होती है। परंतु ऐसा करना भी स्वेच्छिक है। मध्यप्रदेश विधानसभा की बेवसाइट देखने पर पता चला कि पिछले (त्रयोदश) विधानसभा के मंत्रियों में से केवल 16 ने ही उक्त जानकारी सार्वजनिक की है। वर्तमान विधानसभा में 23 मंत्रियों में से केवल एक वित्तमंत्री जयंत मलैया ने उनकी संपत्ति और देनदारियों की जानकारी सार्वजनिक की है। यह जानकारी भी वर्ष 2014 तक की ही है। वर्ष 2015-16 में किसी भी मंत्री या विधायक ने अपनी जानकारी सार्वजनिक नहीं की। संगठन ने शिवराज से आग्रह किया है कि अपने दूसरे नीतिगत फैसलों की तरह वे अपने शासन में पारदर्शिता लाने के लिए जनप्रतिनिधियों की संपत्ति एवं देनदारियों की जानकारी हर वर्ष सार्वजनिक करने की पहल भी करें। इस प्रकार की पहल नेताओं के सार्वजनिक जीवन में स्वच्छता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने में सहायक हो सकती है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

indore

  इंदौर में अतिक्रमण विरोधी अभियान    इंदौर में सड़क चौड़ीकरण की बाधाएं हटाने के लिए नगर निगम ने  एक बार फिर शुरुआत की। मालगंज से टोरी कॉर्नर के बीच नीमा धर्मशाला के पास कार्रवाई के पहले ही सही-गलत निशान को लेकर मकान मालिक परिवार और अफसरों में विवाद हुआ। इसके बाद नौबत धक्कामुक्की और मारपीट तक पहुंच गई।   परिवार के सदस्यों, निगम अधिकारियों, बाउंसरों के बीच देर तक चली नोकझोंक के बीच पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। शुरुआत में 40 मिनट तक कार्रवाई रुकी रही। फिर शाम तक सभी 12 चिन्हित निर्माण तोड़ दिए गए। चार अन्य निर्माण लोगों ने खुद हटाए।   सुबह नौ बजे एसडीएम संदीप सोनी, एनएन पांडे सहित निगम अधिकारी पुलिस और निगम की रिमूवल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अमला मालगंज स्थित गौतम जैन के चार मंजिला मकान पर कार्रवाई के लिए बढ़ा जहां पहले से परिवार खड़ा था। शुरुआत में काफी देर तक दोनों पक्षों में बात होती रही। परिवार के लोग कोई और निशान बता रहे थे जबकि निगम अधिकारी अपने निशान को सही बता रहे थे।   इसी बीच जैन परिवार के 20-25 लोग अमले के सामने आ गए और धक्कामुक्की-हाथापाई शुरू हो गई। निगम उपायुक्त महेंद्रसिंह चौहान और अमले के साथ झड़प होते देख अपर आयुक्त देवेंद्रसिंह आए और उन्होंने एक व्यक्ति को पीटकर भगा दिया। कार्रवाई शुरू हुई तो परिवार के सदस्य पोकलेन के आगे लेट गए। जैसे-तैसे सहायक यंत्री रजनीश पंचोलिया, सहायक रिमूवल अधिकारी वीरेंद्र उपाध्याय और दल प्रभारी बबलू कल्याणे ने उन्हें हटाया और कार्रवाई शुरू कराई।   अफसरों के होश तब उड़ गए जब उन्होंने जैन परिवार की एक महिला को बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल पर पोकलेन के पंजे के सामने देखा। उसका कहना था मकान तोड़ा तो वह बच्चे के साथ कूद जाएगी। मौका देख निगम की महिला बाउंसर और महिला पुलिस ने पहुंचकर महिला को नीचे उतारा।   कार्रवाई के विरोध में परिवार ने हाई कोर्ट में याचिका लगा रखी है, जिसकी सुनवाई सोमवार को होना थी। आधिकारिक सूत्रों का कहना है परिवार चाहता था कि कार्रवाई में देरी हो ताकि तब तक कोर्ट स्टे दे दे जबकि निगम इससे पहले करना चाहता था।   तीन मंजिल तोड़ने के बाद चौथी मंजिल तक पोकलेन का पंजा नहीं पहुंचा तो मजदूर भेजना पड़े। अपर आयुक्त ने बताया परिवार के लोगों ने मजदूरों से मारपीट की। बाद में पुलिस चौथी मंजिल पर गई और बाधक हिस्सा तुड़वाया। इसके बाद मकान का बचा हिस्सा गिरा दिया गया। इस दौरान परिवार के सदस्य छत पर खड़े होकर 'प्रशासन हाय-हाय' के नारे लगाते रहे। अकेले जैन परिवार का मकान तोड़ने में निगम को शाम हो गई। इधर, गौतम जैन के बेटे प्रीतेश ने कहा निगम अफसरों ने नोटिस नहीं दिए और अचानक कार्रवाई के लिए आ गए। वहीं पंचनामा फाड़ दिया और बाउंसरों ने मारपीट की।   इस कार्रवाई में 225  निगमकर्मी, 100 पुलिसकर्मी, पोकलेन मशीन, बुलडोजर, डंपर लगे लेकिन  अब ये कार्यवाही अगले माह की जाएगी।    निगम के सिटी इंजीनियर महेश शर्मा ने बताया रोड में अब 12 ऐसे निर्माण बाकी हैं जिनकी अवधि तीन जुलाई को पूरी होगी। उन्हें जुलाई में हटाया जाएगा। अपर आयुक्त ने बताया निगम ने हाथोहाथ मकानों का मलबा उठाना भी शुरू करवा दिया है। रोड पर हेलोजन लगाए जा रहे हैं। जिन घरों के नल कनेक्शन टूट गए हैं, उन्हें जोड़ना शुरू करवा दिया है। कार्रवाई के दौरान नागरिक समिति के तपन भट्टाचार्य, एसके दुबे, कैलाश लिंबोदिया और सुधीर लाड़ मौजूद थे। उन्होंने कहा अतिक्रमण हटाने के नाम पर अपर आयुक्त, उपायुक्त दादागीरी करते रहे। उन्हें कम से कम कोर्ट सुनवाई तक रुकना था। ऐसा लग रहा था जैसे निगम एकतरफा कार्रवाई कर दुश्मनी निकाल रहा है। एक ओर के निर्माण नहीं टूट रहे जबकि दूसरी ओर 15-20 निर्माण तोड़े जा रहे हैं।     Attachments area          

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

kamalnath

    भोपाल में पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का फेंकूपन अब बहुत लंबा नहीं चलने वाला है। जनता के बीच इनकी असलियत जल्द सामने आ जाएगी। उन्होंने मध्यप्रदेश में अगली सरकार कांगे्रस की बनने का दावा करते हुए कहा प्रदेश से भाजपा के पांव उखाड़ने के लिए जो भी संभव होगा वह वे हर हाल में करेंगे।   कमलनाथ ने कहा कि राज्यसभा चुनावों में कांग्रेस विधायकों ने जो एकजुटता दिखाई है। वह मिशन 2018 की शुरूआत है। उन्होंने  कहा कि कांग्रेस अब जमीनी लेवल पर अपने संघर्ष को और तेज करेगी। कांग्रेस के कमजोर होने और कुछ नेताओं द्वारा कांग्रेस में भाजपा में जाने के सवाल पर उनका कहना था कि कांग्रेस मध्यप्रदेश में अब भी बेहद मजबूत है और गांव-गांव में उसका कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि संजय पाठक, नारायण त्रिपाठी जैसे नेता ही कांग्रेस नहीं है। हमारे पास लाखों समर्पित कार्यकर्ताओं की फौज है जिसे मिशन 2018 के लिए सक्रिय किया जाएगा।   प्रदेश में कांग्रेस संभालने के सवाल पर कमलनाथ ने स्वीकार किया कि वे मध्यप्रदेश आने का मन बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के नेताओं और कार्यकर्ताओं की इच्छा के अनुसार वे इस बार भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए पूरी ताकत से जुटेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद के दावेदार की बात बाद में तय की जाएगी, हमारा पहला काम भाजपा के कुशासन से जनता को मुक्ति दिलाना है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

kailash vijayvargiye

    भोपाल में भाजपा के रास्ट्रीय महासचिव ने मुम्बई में हुए 26/11 अटैक को लेकर बड़ा बयान दिया है । उन्होंने कहा है यह जॉच का विषय है । उनका कहना था की इस प्रकार की घटना क्यों हुई ,कैसे हुई इसके सारे बिन्दुओ को स्पष्ट किया जाना चाहिए । वही कैलाश विजयवर्गीय ने एक बार फिर राहुल गांधी पर निशाना साधा है । उन्होंने कहा की में राहुल से प्रेम करता हूँ । अगर वे कांग्रेस के रास्ट्रीय अध्य्क्ष बनते है तो हमारा आगामी लोकसभा चुनाव आसान हो जायेगा ।विजयवर्गीय लगातार ट्वीट के माध्यम से कांग्रेस उपाद्यक्ष राहुल गांधी पर हमले करते रहते है । आज पहली बार उन्होंने राहुल के अध्य्क्ष बनने को लेकर बयान दिया ।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

vivek tankha rajyasabha

  मध्य प्रदेश से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ। विधानसभा में सदस्यों की संख्या के मान से दो सीटों पर भाजपा की प्रत्याशी जीत सुनिश्चित मानी जा रही है। जबकि, तीसरी सीट कांग्रेस के विवेक तन्खा ने जीत ली है। तन्खा को कुल 62 वोट मिले हैं। जीत पर खुशी जाहिर करते हुए तन्खा ने कांग्रेस, बसपा और निर्दलीय विधायकों को समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। विनोद गोटिया ने लगाया तन्खा पर आरोप...   मतदान के बाद भाजपा उम्मीदवार अनिल माधव दवे ने मीडिया से चर्चा में कहा था कि विवाह की तैयारी संपन्न हो गई है, देखते हैं धनुष कौन उठाता है। विधानसभा के समिति कक्ष क्रमांक दो में बनाए गए मतदान केंद्र में विधायकों ने मतदान किया। शाम को पांच बजे जीते हुए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा होगी।   भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी विनोद गोटिया को मात्र 50 वोट ही मिले हैं। गोटिया ने हार स्वीकार करते हुए बसपा पर भ्रष्टाचारियों का साथ देने का आरोप लगाया है। गोटिया ने कहा कि मायावती से ऐसी उम्मीद नहीं थी। तन्खा ने जीत के लिए धनबल का प्रयोग किया है, अब वे मायावती के साथ मिलकर ही काम करें।   गौरतलब है कि कांग्रेस विधायकों को एकजुट रखने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ तीन दिनों से भोपाल में डेरा डाले हुए हैं। शुक्रवार रात को उनके निवास पर कांग्रेस विधायकों को भोज दिया गया। इसके बाद सभी विधायक एकसाथ एक होटल में जाकर रुके और सुबह होटल से सीधे विधानसभा वोट डालने के लिए पहुंचे थे। खरीद फरोख्त की आशंका के चलते कांग्रेस अपने प्रत्याशियों के लिए व्हिप पहले ही जारी कर चुकी थी, इसके मद्देनजर पार्टी विधायकों ने अपना चुनाव एजेंट को दिखाकर अपना वोट डाला।   230 सदस्यीय विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो विधायक मतदान नहीं कर पाए। पार्टी विधायक राजेंद्र दादू के निधन और देवसर से विधायक राजेंद्र मेश्राम का चुनाव अदालत द्वारा शून्य घोषित किए जाने के कारण ये दोनों वोट नहीं कर पाए। गौरतलब है कि राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अनिल दवे और एमजे अकबर को तथा कांग्रेस ने विवेक तन्खा को अपना प्रत्याशी घोषित किया था। इसके अलावा, भाजपा के प्रदेश महासचिव विनोद गोटिया के निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतारा था।   मध्य प्रदेश से राज्यसभा की कुल 11 सीट हैं और तीन सांसद भाजपा के चंदन मित्रा तथा अनिल दवे और कांग्रेस की विजय लक्ष्मी साधौ का कार्यकाल 29 जून को समाप्त हो रहा है। इसलिए तीन सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव कराए जा रहे हैं। इसके लिए प्रक्रिया 24 मई को प्रारंभ हुई थी। विधानसभा में मत देने वालों में भाजपा से 164, कांग्रेस के 57, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के चार और तीन निर्दलीय विधायक शामिल थे। बसपा के चारों विधायक कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने की घोषणा पहले ही कर चुके थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

patrkarita

    उत्कृष्ट संसदीय कार्यों के लिये विधायकों का सम्मान          मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया को लोकतंत्र का आधार स्तंभ बताते हुए कहा कि लोकतंत्र को गतिशील बनाने के लिये मीडिया को सक्रिय होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि रहस्य, रोमांच और सस्पेंस की पत्रकारिता को छोड़कर सामाजिक सरोकारों से जुड़ने की पत्रकारिता करना होगा। मीडिया के नेतृत्व में चलाये गये सामाजिक अभियानों से सकारात्मक वातावरण बनता है। श्री चौहान आज यहाँ विधानसभा सभागार में नईदुनिया संसदीय पुरस्कार 2016 और नवदुनिया के 70वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे।   इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री सीताशरण शर्मा, केन्द्रीय इस्पात एवं खनिज मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, विधानसभा उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह ने विधानसभा में अपने दायित्वों का उत्कृष्ट निर्वहन करने वाले विधायकों को सम्मानित किया। संसदीय कार्य मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा को सर्वश्रेष्‍ठ मंत्री के पुरस्कार से अलंकृत किया गया। सम्मानित होनें वाले विधायकों में श्री रामनिवास रावत, श्रीमती शीला त्यागी, डॉ. गोविन्‍द सिंह, श्रीमती सरस्वती सिंह, श्री कालूसिंह ठाकुर, श्रीमती ऊषा चौधरी, श्री प्रताप सिंह, श्रीमती ममता मीणा, श्री बहादुर सिंह चौहान, श्रीमती झूमा सोलंकी शामिल हैं। इन विधायकों को विधेयकों में हुई चर्चा पर भागीदारी, सर्वाधिक ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाने, सर्वाधिक प्रश्न पूछने के आधार पर उत्कृष्टता पुरस्कार के लिये चुना गया।   मुख्यमंत्री ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में मीडिया की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता के आंदोलन को आगे बढ़ाने और नव-जागरण के लिये सभी नेताओं ने अखबार को माध्यम बनाया। इसके बाद आपातकाल के माध्यम से मीडिया की स्वतंत्रता को बाधित करने का दौर आया और मीडिया ने सफलतापूर्वक रचनात्मकता के साथ लड़ाई लड़ी। वर्तमान दौर व्यावसायिकता का दौर है। इसलिये अब रहस्य, रोमांच की पत्रकारिता के बजाय लोकतंत्र को परिपक्व करने वाली पत्रकारिता की ज्यादा जरूरत है। उन्होंने लोक प्रतिनिधियों के संबंध में कहा कि वे जनता की अपेक्षाओं के चलते रात-दिन कड़ी मेहनत करते हैं। उनकी मेहनत का मूल्यांकन होना चाहिये। आज सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ नैतिकता की पत्रकारिता को प्रोत्साहित करना होगा।   विधानसभा अध्यक्ष  सीताशरण शर्मा ने कहा कि विधायिका, न्यायपालिका, कार्यपालिका और मीडिया जब तक मजबूत नहीं होंगे लोकतंत्र भी गतिशील नहीं होगा। उन्होंने कहा कि आज मीडिया सबसे ताकतवर है क्योंकि इसके पास सूचना की शक्ति है। यह भी ध्यान रखने की जरूरत है कि मीडिया परम स्वतंत्रता से पीड़ित न हो जाये इसलिये आत्म-नियंत्रण जरूरी है। विधानसभा उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह ने मीडिया की रचनात्मक भूमिका की चर्चा की।   केन्द्रीय मंत्री  नरेन्द्र सिंह तोमर ने विधायकों के उत्कृष्ट संसदीय कार्य को सम्मानित करने की पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज और लोकतंत्र के प्रति मीडिया की जवाबदेही जरूरी है। मीडिया समाज का ही दर्पण है। लोकतंत्र के प्रति सजगता का सम्मान होना चाहिये।   दैनिक जागरण समूह के प्रमुख महेन्द्र मोहन गुप्त ने कहा कि विकास के प्रति मीडिया की सोच बदली है। तथ्यपरक पत्रकारिता का महत्व बढ़ा है। इस अवसर पर मंत्रि-परिषद के सदस्य एवं बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी, गण्मान्य नागरिक और मीडियाकर्मी उपस्थित थे।      

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

namrata

      व्यापमं घोटाले से जुड़े नम्रता डामोर की हत्या के मामले में जांच-पड़ताल लगभग पूरी कर चुकी सीबीआई मुख्यालय ने कुछ और बिंदुओं पर फिर से छानबीन के निर्देश दिए हैं। अभी फारेंसिक एक्सपर्ट की रिपोर्ट आना बाकी है। व्यापमं से जुड़ी संदिग्ध मौतों के ज्यादातर मामलों में भी जांच रिपोर्ट पर मुख्यालय की हरी झंडी होना है। सीबीआई ने मौत के दो दर्जन मामलों में प्रारंभिक जांच (पीई) दर्ज की है और नम्रता की मौत को हत्या मानकर पड़ताल की जा रही है। सीबीआई मुख्यालय से मिले निर्देशों के बाद जांच अधिकारियों ने इस प्रकरण में एक बार फिर सभी संभावित बिंदुओं की जांच एवं साक्ष्यों की समीक्षा शुरू कर दी है। जिन लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं उनका भी फिर से परीक्षण किया जा रहा है। नम्रता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के संबंध में उज्जैन के डॉक्टरों की पैनल, मेडिकोलीगल इंस्टीट्यूट भोपाल के डायरेक्टर एवं एम्स के विशेषज्ञों की राय का विश्लेषण किया जा रहा है। साथ ही छोटे-छोटे साक्ष्यों की फिर से पुष्टि चल रही है। जांच अधिकारियों ने इस मामले में विभिन्न् बिंदुओं पर जांच के नतीजे से मुख्यालय को अवगत कराया जा चुका है। इस घटना से जुड़े जितने भी संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई है उनके बयान भी दर्ज किए गए हैं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

cm samadhan

         मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने जीवित व्यक्तियों का मृत्यु प्रमाण-पत्र बनाकर जमीन हड़पने के आपराधिक काम में शामिल पटवारी, प्रभारी सचिव, कोटवार और सरपंच के प्रकरण में दोषियों के विरूद्ध एफआईआर दायर कर उन्हें पद से हटाने की कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री को मंत्रालय में समाधान आनलाइन में सिवनी जिले की बरघाट तहसील के जम्मूटोला गाँव की श्रीमती रोवनी बाई ने शिकायत की थी कि उसे मृत बताकर उसकी जमीन हड़पी जा रही है। होशंगाबाद के  जितेन्द्र पटेल ने मुख्यमंत्री को बताया कि मुख्यमंत्री हेल्पलाईन में शिकायत के बावजूद नल-जल योजना को चालू नहीं किया गया है। मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लेते हुये लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सब इंजीनियर, सहायक इंजीनियर पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए कहा कि सी.एम. हेल्पलाईन में आम लोगों की शिकायतों का निराकरण किये बिना कार्रवाई बंद कर देना जनता के प्रति गंभीर अपराध है। ऐसे प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। बैतूल जिले के  रमेश पवार द्वारा बादलडोह जलाशय निर्माण में भूमि अधिग्रहण का मुआवजा नहीं मिलने की शिकायत कर मुख्यमंत्री ने जल संसाधन विभाग के संबंधित अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि किसी परियोजना में जमीन अधिग्रहण करने का प्रकरण पूरी संवेदनशीलता के साथ निराकृत किया जाये और समय पर मुआवजा राशि का भुगतान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि निराकरण में विलंब करना जनता और प्रशासन की आँख में धूल झोंकने के समान है। सागर जिले में मुख्यमंत्री स्व-रोजगार योजना में हितग्राही को अनुदान राशि देने में विलंब को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुदान राशि में विलंब को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। अशोकनगर में युवाओं द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में बॉयो मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना में बाधाओं की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने युवाओं को पूरी सहायता करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि युवाओं को उद्यमशीलता के लिये प्रोत्साहित किया जाना चाहिये। प्याज खरीदी पर कलेक्टरों को निर्देश मुख्यमंत्री  चौहान ने प्रदेश के 71 केन्द्रों में चल रही प्याज खरीदी की चर्चा करते हुए कहा कि प्याज खरीदी का फैसला किसानों की मेहनत का सम्मान करते हुए लिया गया है। राज्य सरकार कल्याणकारी सरकार है न कि व्यापारी। सरकार की किसानों के प्रति भावना को समझते हुए किसानों का पूरा सहयोग करें ताकि उन्हें उपज के सम्मानजनक दाम मिल जाये। उन्होंने कहा कि प्याज खरीदी केन्द्रों में तोलने की प्रक्रिया में बहुत विलंब हो रहा है और किसानों को इंतजार करना पड़ रहा है। सरकार द्वारा हस्तक्षेप करने से अब बाजार में भी प्याज की कीमतें स्थित हो रही हैं। योग दिवस की करें तैयारी मुख्यमंत्री ने विश्व योग दिवस 21 जून की तैयारियों के निर्देश देते हुए कहा कि गाँव और विकासखंड स्तर तक योग प्रदर्शन की तैयारी करें। युवाओं को ज्यादा से ज्यादा इस कार्यक्रम से जोड़ें। उन्होंने योग के महत्व पर स्थानीय स्तर पर सेमीनार, कार्यशाला और बौद्धिक चर्चाओं के भी आयोजन के निर्देश दिये। उन्होंने कलेक्टरों से कहा कि यदि स्थानीय स्तर पर योग चटाई और वेशभूषा का उत्पादन हो रहा है, तो उसे प्रोत्साहित करें। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिये कि जिन जल-संरचनाओं का निर्माण या उनकी सफाई का काम चल रहा है, उन्हें मानसून आने के पहले पूरा कर दें।मुख्यमंत्री ने ग्रामोदय से भारत उदय अभियान में आये आवेदनों के निराकरण की समय-सीमा तय करने के निर्देश देते हुए कहा कि पंचायत स्तर की रिपोर्ट राज्य को भेंजे। मुख्यमंत्री ने अस्पतालों में लापरवाही की रिपोर्ट मिलने के संदर्भ में कहा कि अस्पतालों में कड़ी निगरानी रखें और लापरवाही के मामलों में तत्काल कार्रवाई करें। उन्होंने इस बार मानसून के अच्छे रहने की रिपोर्ट देखते हुए सभी जिलों में आवश्यक तैयारियाँ रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जल निकासी, बाढ़ नियंत्रण और आपदा प्रबंधन से संबंधित सभी तैयारियाँ समय रहते कर ली जाये।समाधान आनलाइन में मुख्य सचिव  अंटोनी डिसा एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

jail

    नीमच  जिले की कनावटी उप जेल में प्रशासन की औचक छापामार कार्रवाई से हड़कंप मच गया. एसडीएम सहित तीन तहसीलदार और 19 पटवारियों की तरफ से की गई इस कार्रवाई के दौरान कैदियों के पास से कई धारदार चाकू, नेलकटर्स, लाइटर्स और खाने पीने की वस्‍तुएं जब्त की गईं।  दरअसल, जिले की कनावटी उप जेल में कैदियों को वीआईपी सुविधा देने को लेकर आए दिन कई तरह के मामले सामने आते रहते हैं. इसकी शिकायत उच्‍च स्‍तर तक की गई, जिसे लेकर एसडीएम आदित्‍य शर्मा ने दलबल के साथ आकस्मिक निरीक्षण किया।  जानकारी के अनुसार, जिला कलेक्‍टर रजनीश श्रीवास्‍तव के आदेश पर एसडीएम आदित्‍य शर्मा, तहसीलदार गोपाल सोनी, नायब तहसीलदार, जीरन तहसीलदार सहित 19 पटवारियों के साथ एसडीएम ने सभी 399 कैदियों की तलाशी ली।  जहां किसी के पास धारदार चाकू, नेलकटर, ब्लैड, स्टील की चम्मच, खाद्य सामग्री सहित कई अवैध वस्तुएं मिलीं. लगातार साढ़े तीन घण्टे चली कार्रवाई से जावद जेल में भी हड़कंप मच गया।  एसडीएम ने बताया कि, वे पंचनामा बना कर जिला कलेक्‍टर रजनीश श्रीवास्‍तव को सौंपेंगे. चार साल बाद हुई चेकिंग में और भी खुलासे होने की संभावना है. गौरतलब है कि कनावटी जेल में पहले वर्ष 2012 में तत्कालीन एसपी और कलेक्टर ने भी चेकिंग की थी. उस दौरान मादक पदार्थ हथियार सहित अन्य उपकरण मिले थे।   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

white tiger

  बाबुल सुप्रियो ने किया व्हाइट टाइगर सफारी का भ्रमण        केन्द्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री  बाबुल सुप्रियो ने  विश्व की पहली मुकुन्दपुर व्हाईट टाइगर सफारी का भ्रमण किया। उन्होंने सफारी का आनंद लेने के साथ ही सफेद बाघ को भी देखा। श्री सुप्रियो ने कहा कि देश में वन्य-प्राणियों की विलुप्त होती प्रजातियों का संरक्षण तथा संवर्धन जरूरी हैं। विन्ध्य की पहचान सफेद बाघ की वापसी इसका जीता-जागता उदाहरण है। जनसंपर्क तथा ऊर्जा मंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने श्री सुप्रियो को व्हाइट टाइगर सफारी का भ्रमण करवाया। उन्होंने सफारी की स्थापना से लेकर आगे तक की योजनाओं से अवगत करवाया।   राज्य मंत्री  सुप्रियो ने कहा कि मुकुन्दपुर के सफेद बाघ का दीदार कर मैं अभिभूत हूँ। सफारी में प्रवेश करते ही कुछ सेकेण्ड में सफेद बाघ को सामने देखना एक रोमांचकारी दृश्य था। इसे भुलाया नहीं जा सकता। ऐसा लगा कि सफेद बाघ और उनका कुनबा हमारी ही प्रतीक्षा कर रहा था।   केन्द्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि किसी भी कार्य को जुनून और जज्बे के साथ किया जाये तो निश्चित ही उसके परिणाम अच्छे मिलते हैं। जनसंपर्क मंत्री श्री शुक्ल का यह प्रयास इसका उदाहरण है। उन्होंने श्री शुक्ल द्वारा विन्ध्य के गौरव सफेद बाघ को इस क्षेत्र में पुन:स्थापित करने के लिए व्हाइट टाइगर सफारी के निर्माण के प्रयासों की सराहना की।   जनसंपर्क मंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने बताया कि सफेद बाघ विन्ध्य की पहचान रही है। हम इसे विन्ध्य की धरा पर वापस लाकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। मुकुन्दुपर जू सफारी विश्व का ऐसा केन्द्र होगा जहाँ जू, सफारी, रेस्क्यू केन्द्र तथा ब्रीडिंग-सेन्टर एक ही स्थान पर होगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश का विन्ध्य क्षेत्र सफेद बाघ की नैसर्गिक मातृभूमि और मौलिक पर्यावास है। प्रदेश के इतिहास में 27 मई 1951 का दिन अविस्मरणीय है। इसी दिन सफेद बाघ विन्ध्य के वनों से मनुष्य के संरक्षण में आया। जनसंपर्क मंत्री ने बताया कि इसके लिये रीवा के तत्कालीन महाराज श्री मार्तण्ड सिंह के प्रति विश्व के वन्य-जीवन प्रेमी सदैव कृतज्ञ रहेंगे। विंध्य में सफेद बाघों का संवर्धन और संरक्षण 8 जुलाई 1978 तक होता रहा। यहीं से सफेद बाघ की वंश-बेल दुनिया भर में फैली।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

mansoon bhopal

  अति वृष्टि और बाढ़ में आपदा प्रबंधन की समीक्षा        मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव  अन्‍टोनी डिसा ने वर्षा ऋतु के आगमन को देखते हुए प्रदेश में बाढ़ और अति वृष्टि की स्थिति में जन-धन की हानि के बचाव के लिए बरती जाने वाली सावधानियों और उपायों के संबंध में की गयी तैयारियों की संबंधित विभागों की राज्य स्तरीय समिति की बैठक में समीक्षा की।   मुख्य सचिव ने कहा कि वर्षा के पहले अनुमान तथा बाढ़ संबंधी सूचनाओं की जानकारी संबंधित विभाग के अधिकारियों और जिलों तक त्वरित गति से पहुँचाने और आपसी समन्वय के लिए सूचना प्रौद्योगिकी के अद्यतन संसाधनों का उपयोग किया जाए। उन्होंने ई-मेल तथा वाटस एप से सतत संपर्क में रहने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि भोपाल स्थित डाप्लर राडार से प्राप्त होने वाली जानकारी मौसम विभाग की वेबसाइट पर सतत रुप से उपलब्ध रहती है। कलर डाप्लर के संबंध में विस्तृत जानकारी देने के लिए मौसम विभाग द्वारा 10 जून को वीडियो कान्फ्रेंसिंग की जायेगी। मौसम विभाग पूर्वानुमान एवं वर्षा की स्थिति की जानकारी प्रतिदिन संबंधित विभागों को उपलब्ध करवाएगा। मौसम विभाग प्रदेश में 18 जून तक मानसून की आमद और 30 जून तक पूरे प्रदेश में विस्तार का अनुमान है।   मुख्य सचिव ने जल संसाधन विभाग तथा नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाँधों से पानी छोड़ते समय संबंधित जिला प्रशासन से समन्वय और सूचना प्रेषण की पुख्ता व्यवस्था स्थापित की जाए। पुल-पुलिया मरम्मत, रेल तथा सड़क यातायात बनाए रखने, खतरनाक पुलों पर चेतावनी बोर्ड लगाने, नगरीय क्षेत्रों के नाले-नालियों की सफाई, पेयजल स्त्रोतों की व्यवस्था बनाए रखने, बाढ़ संभावित क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधा और दवाइयों की उपलब्धता बनाये रखने की व्यवस्था की समीक्षा भी की गई।   पुलिस, होमगार्डस, सेना द्वारा आपदा प्रबंधन और बचाव के लिए की गई तैयारियों की जानकारी दी गयी। बैठक में राज्य शासन के सभी प्रमुख विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ रेल्‍वे, सेना, मौसम विभाग, केंद्रीय जल आयोग के अधिकारी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

madhyapradesh led

  6 माह में किये जायेंगे 3 करोड़ बल्ब वितरित        प्रदेश में उजाला योजना में अब तक 20 लाख 46 हजार से अधिक एलईडी बल्ब का वितरण किया जा चुका है। राज्य में योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 30 अप्रैल को किया था। इंदौर में 2 लाख 48 हजार, भोपाल में 3 लाख 64 हजार, जबलपुर में एक लाख 4 हजार, ग्वालियर में 85 हजार और रीवा में 65 हजार के करीब एलईडी बल्ब का वितरण किया जा चुका है।   राज्य में 9 वॉट का एलईडी बल्ब (100 ल्यूमेंन) उपभोक्ताओं को 85 रुपये में उपलब्ध करवाया जा रहा है। यह बल्ब सामान्य 100 वॉट के बल्ब के बराबर रोशनी देता है। इससे 51 प्रतिशत बिजली की बचत होती है। प्रदेश में आगामी 6 माह में 3 करोड़ एलईडी बल्ब का वितरण किया जायेगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

ghodadongri

      मध्यप्रदेश के घोड़ाडोंगरी उपचुनाव में भाजपा के मंगल सिंह ने 13 हजार 344 वोटों से कांग्रेस के प्रताप सिंह को हरा दिया। मतगणना के शुरुआती दो चरणों के बाद भाजपा प्रत्याशी लगातार बढ़त बनाते गए और जीत हासिल की।घोड़ाडोंगरी में भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का जादू चला और बीजेपी ने इस सीट पर कब्ज़ा बरक़रार रखा।  घोड़ाडोंगरी विधायक सज्जनसिंह के निधन के बाद हुए उपचुनाव में 30 मई को हुए मतदान में 71 फीसदी वोटिंग हुई थी। गिनती का कार्य कोठीबाजार स्थित उत्कृष्ट विद्यालय के विवेकानंद हाल में किया गया। जिले की सबसे बड़ी विधानसभा होने के कारण निर्वाचन आयोग से मतगणना के लिये 14 के बजाय 21 टेबलों की अनुमति मांगी गई थी। मंजूरी मिलने के बाद अब 21 टेबलों पर 17 राउंड में मतों की गिनती की गई। 71 फीसदी ने किया था मतदान निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र में 71.48 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 73.98 प्रतिशत पुरूष और 68.97 प्रतिशत महिला मतदाता शामिल हैं। क्षेत्र के कुल 2 लाख 19 हजार 239 मतदाताओं में से कुल 1 लाख 56 हजार 712 मतदाताओं ने नए विधायक को चुनने के लिये अपना वोट दिया। घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में बीजेपी के मंगल सिंह, कांग्रेस के प्रताप सिंह, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पवन सिंह धुर्वे, बहुजन मुक्ति पार्टी के बरातीलाल उइके समेत निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में राजेश सरियाम, किशनलाल बारस्कर और सुखलाल धुर्वे खड़े हुए थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

naksali balaghat

    प्रदीप भाटिया बालाघाट पुलिस ने 30 हजार के इनामी  नक्सली लखन को दबिश देकर पकड़ा लिया है ,यह नक्सली पिछले दस साल से पुलिस की आँखों में धूल झोंक रहा है।    चैकी सुलसुली थाना लांजी अन्तर्गत ग्राम धीरी -मुरूम के जंगल में 10 वर्ष पूर्व दिनांक 21.02.2006 को 10 सशस्त्र नक्सलियों द्वारा बाॅस परिवहन में लगे 02 ट्रक जिनमें बाॅस भरा हुआ था को आग लगा दी जिससे करीब 30 लाख रूपये का नुकसान शासन को हुआ। उक्त घटना पर से थाना लांजी में अज्ञात नक्सलियों विरूद्ध अपराध क्रमांक 31/06 धारा 147, 148, 149, 435, 506 ताहि का पंजीबद्ध कर विवेचना की गई।   विवेचना के दौरान घटनास्थल निरीक्षण एवं फरियादी व साक्षियों से पूछताछ करने एवं मुखबिरों से पतारसी करने पर उक्त घटना में लखन उर्फ मोहन की संलिप्तता पाई गई। जिसकी पतारसी करने पर ज्ञात हुआ कि यह गोंदिया गढचिरोली तरफ सक्रिय है। जिसकी पुलिस को काफी समय से तलाश थी। वर्तमान में जिला बालाघाट में चलाये जा रहे सक्रिय नक्सल विरोधी अभियान के तहत सभी मुखबिरो पुलिस के जवानों को नक्सलियों की पतारसी हेतु लगाया गया एवं पूर्व के 02 माह से लगातार जंगल सर्चिंग की जा रही थी और जंगल में भ्रमण करने वाले शासकीय कर्मचारियों एवं प्रायवेट व्यक्तियों से लगातार नक्सलियों की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की जा रही थी और जिला बालाघाट की सीमा से लगे जिला गोंदिया, राजनांदगाॅव के पुलिस अधिकारियों एवं मुखबिरो से लगातार सूचना का आदान प्रदान किया जा रहा था। जिसके सार्थक परिणाम भी पुलिस को मिलना प्रारम्भ हुये है।  इसी नक्सल विरोधी अभियान के अन्तर्गत सूचना प्राप्त हुई कि फरार नक्सली लखन उर्फ मोहन पिता माखन कुम्हरे निवासी राजडोंगरी जिला गोंदिया का जो करीब 10 वर्षो से फरार होकर जिला गोंदिया, गढचिरोली (महाराष्ट्र) के क्षेत्रों में होने की पूर्व से सूचनाएं थी। जो अपने परिजनों से मिलने ग्राम देवरी जिला गोंदिया आने वाला है कि सूचना तस्दीक की गई। सूचना पुख्ता पाये जाने से फरार नक्सली को पकड़ने हेतु थाना लांजी से उपनिरीक्षक विकास खीची के नेतृत्व में पुलिस टीम रवाना की गई। जिन्होने प्राप्त सूचना को विकसित किया और जैसे ही नक्सली लखन उर्फ मोहन अपने परिजनो से मिलने आया तभी पुलिस पार्टी ने सावधानीपूर्वक एवं सजगता से उसे उसके निवास स्थान ग्राम देवरी जिला गोंदिया महाराष्ट्र से दिनांक 23.05.2016 को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।  उक्त गिरफ्तार नक्सली के विरूद्ध जिला बालाघाट में हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, आगजनी के 05 अपराध पंजीबद्ध है। छत्तीसगढ एवं महाराष्ट्र राज्य के जिलो से भी गिरफ्तार आरोपी पर पंजीबद्ध अपराधों के विषय में जानकारी ली जा रही है। गिरफ्तार आरोपी लखन उर्फ मोहन पिता माखन उर्फ बिरजु कुम्हरे उम्र 50 वर्ष निवासी राजडोंगरी जिला गोंदिया पर पुलिस महानिरीक्षक बालाघाट जोन बालाघाट द्वारा पूर्व से 30 हजार रूपये का ईनाम घोषित था। उपरोक्त आरोपी लखन उर्फ मोहन को गिरफ्तार करने में निरीक्षक राजेश पटेल, उनि0 विकास खीची, आर0 परम वरकड़े, आर0 चंचलेश यादव, आर0 दिनेश ठाकरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

goverment lone

  उद्योग विभाग की योजनाओं में लक्ष्य से ज्यादा ऋण वितरित       मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। बताया गया कि गत वर्ष के दौरान योजनाओं के लक्ष्य 71 हजार 500 की तुलना में 73 हजार 615 हितग्राहियों को ऋण उपलब्ध करवाये गये।   मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि ऋण योजनाओं में गरीब परिवार के सदस्यों को प्राथमिकता मिलने की प्रक्रियात्मक व्यवस्थाएँ की जायें। यह प्रयास हो कि व्यापारिक कार्यों के लिये ऋण प्रकरणों को केन्द्र सरकार की मुद्रा योजना से लाभान्वित करवाया जाये। सेवा और उत्पादन ईकाइयों को प्रदेश में संचालित योजनाओं का लाभ मिले जिससे प्रदेश में अधिक से अधिक नई इकाइयों की स्थापना हो। उन्होंने निर्देशित किया कि योजनाओं के हितग्राहियों में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के सदस्यों का आबादी के मान से अनिवार्यत: प्रतिनिधित्व हो।   बैठक में बताया गया कि प्रदेश में वर्ष 2015-16 के दौरान मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के लक्ष्य 1500 की तुलना में 1522 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है। इसी तरह मुख्यमंत्री स्व-रोजगार योजना में 54 हजार के लक्ष्य के विरूद्ध 54 हजार 245 को और मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना में 16 हजार के लक्ष्य पर 17 हजार 848 हितग्राहियों को ऋण उपलब्ध करवाया गया है।बैठक में मुख्य सचिव  अंटोनी डिसा, अपर मुख्य सचिव वित्त  ए.पी. श्रीवास्तव और उद्योग आयुक्त  व्ही.एल. कांताराव उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

cm ujjain

  मुख्यमंत्री उज्जैनवासियों के प्रति किया आभार प्रकट        मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सिंहस्थ कुंभ महापर्व को सफल बनाने में उज्जैन शहर के नागरिकों के द्वारा सहृदयता एवं आत्मीयता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उज्जैन वासियों ने ‘अति‍थि देवो भव:’ सूक्तिवाक्य को चरितार्थ किया। शहरवासियों के इसी अपार स्नेह, प्रेम और व्यवहार ने सम्पूर्ण विश्व में सिंहस्थ की प्रतिष्ठा को और अधिक बढ़ाया और अपनी विश्वव्यापी पहचान कायम की। श्री चौहान आज उज्जैन में नागरिकों के प्रति आभार रैली को संबोधित कर रहे थे।   श्री चौहान  सपत्नीक उज्जैन पहुँचे। उन्होंने महाकाल मन्दिर पहुँचकर भूतभावन भगवान महाकाल के दर्शन कर महाकाल मन्दिर से आभार रैली प्रारम्भ की। रैली महाकाल मन्दिर परिसर से प्रारम्भ होकर गुदरी चौराहा, पटनी बाजार, गोपाल मन्दिर, ढाबा रोड, दानीगेट, गणगौर दरवाजा और रामानुजकोट होती हुई रामघाट पर समाप्त हुई। मुख्यमंत्री ने रामघाट पर माँ क्षिप्रा का पूजन-अर्चन किया। बड़ी संख्या में शहरवासी रैली मार्ग पर उपस्थित थे। जगह-जगह पर सामाजिक संस्थानों, व्यापारी संघ, कर्मचारी संघ, अजाक्स, पंचक्रोशी उप समिति ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत-सम्मान करते हुए अभिनन्दन किया।   इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री  पारस जैन, सिंहस्थ केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष  माखनसिंह, सांसद डॉ. चिन्तामणि मालवीय, राज्य सभा सांसद डॉ.सत्यनारायण जटिया, विधायक डॉ.मोहन यादव, अनिल फिरोजिया,  बहादुरसिंह चौहान, जनअभियान परिषद के उपाध्यक्ष  प्रदीप पाण्डेय,  इकबालसिंह गांधी, राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष  बाबूलाल जैन,  रूप पमनानी और जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

khet

    पहाड़ियों और पठारों की बहुलता वाले आगर मालवा जिले के ग्रामीण इलाकों में रोजगार के अवसर देने के लिए कलेक्टर दुर्ग विजय सिंह ने एक नया फार्मूला तय किया है। इस व्यवस्था में किसान को अपने ही खेत से पत्थर खोद कर उसे मेढ़ पर रखना होगा, इसके बदले किसान को मनरेगा के तहत दी जाने वाली मजदूरी की राशि का भुगतान किया जाएगा।  ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के दौरान यह व्यवस्था शुरू करने के पीछे कलेक्टर की मंशा है कि किसानों के खेत उपजाऊ बनें। इसके अलावा जिले में जल संरक्षण के लिए छोटे व निस्तारित तालाबों व कुंडों को जनभागीदारी से काम कराया जा रहा है। जेसीबी व ट्रेक्टर से ग्रामीण जल संरक्षण के काम में जुटे हैं। ग्राम संसद में ग्रामीण खुद इसकी मांग कर रहे हैं। कलेक्टर सिंह के अनुसार जिले की 227 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें से हर पंचायत में तीन काम 25 मई से शुरू किए जा रहे हैं। इसके लिए स्टीमेट तैयार कर उसके अनुमोदन की कार्यवाही की जा रही है।   कलेक्टर सिंह के मुताबिक नए जिले आगर मालवा में मैन पावर की दिक्कत है। इसके साथ ही सिंहस्थ में भी अमला लगा है। इस कारण ग्राम उदय के कामों की फीडिंग में दिक्कतों का सामना प्रशासन को करना पड़ रहा है।   अभियान के दौरान दिव्यांगों के परीक्षण कर उन्हें शिविर लगाकर उपकरण बांटने का काम भी शुरू है। वहीं महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए भी ब्लाक और जिला स्तर पर शिविर लगाकर उनकी जांच कराई जा रही है।     Attachments area          

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

uma shankar gupta

  उमरिया में "ग्रामोदय से भारत उदय'' अभियान सम्मेलन        मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान का संकल्प है कि प्रदेश को स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाना है। इसके लिए गरीबों को एक रूपये पर खाद्यान्न, मकान और नौजवानों को रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित है। जब तीनों लक्ष्य पूर्ण होंगे तो स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनेगा। उच्च शिक्षा, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं उमरिया जिला प्रभारी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने यह बात 'ग्रामोदय से भारत उदय'' अभियान में उमरिया में जिला-स्तरीय हितग्राही सम्मेलन में कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश का कोई भी व्यक्ति भूखे पेट नहीं सोएगा। पाँच करोड लोगों को एक रूपये पर गेहूँ और चावल दिया जा रहा है।   श्री गुप्ता ने कहा कि अभियान में 60 हजार से अधिक हितग्राही लाभान्वित हुए हैं। सरकार 50 हजार करोड़ व्यय कर आम जनता को 24 घंटे विद्युत दे रही है। सिंचाई का रकबा 36 लाख हेक्टेयर से बढ़ाकर 2018 तक 60 लाख हेक्टेयर करने का लक्ष्य निर्धारित है। उन्होंने कहा कि सड़क, स्वास्थ्य और संस्कार की योजनाएँ सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुँचाने के लिये सरकार प्रतिबद्ध है। तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि अभियान में ग्राम-सभाओं के माध्यम से ग्रामों के चहुँमुखी विकास की अवधारणा तैयार की गई है। उन्होंने कल्याणकारी योजनाओं में बीपीएल-कार्ड, ऋण-पुस्तिका, विधवा-पेंशन, दिव्यांग पेंशन, गरीबी रेखा में नाम जोड़ने, पेयजल सुविधा, तालाब गहरीकरण, जल-संरचनाएँ, कृषि को लाभ का धंधा बनाने सहित अन्य योजना का लाभ लेने के लिए हितग्राही को आगे आने तथा जुड़ने की बात कही। सांसद श्री दलपत सिंह परस्ते ने कहा कि केन्‍द्र एवं राज्य सरकारें योजनाएँ तो लाती हैं पर हितग्राही उनका लाभ लेने के लिए आगे आयें तभी विकास होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन के सपने को साकार करने में सबके सहयोग की अपील की। विधायक  मीना सिंह ने कहा कि सरकार की नीति और नियत में कोई अंतर नहीं है। योजनाएँ बनने के साथ ही तत्काल गाँव तक पहुँचती हैं। एक हजार से अधिक हितग्राही लाभांवित श्री गुप्ता ने अभियान में 1000 से अधिक हितग्राही को प्रतीक स्वरूप लाभान्वित किया। उन्होंने विकासोन्मुखी प्रदर्शनी को भी देखा। श्री गुप्ता ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना में 10 लाड़लियों के पैर धोकर चंदन टीका लगाया तथा चुनरी दी। कार्यक्रम में 101 गर्भवती माताओं को मेडिसिन किट, नारियल, चूड़ी, बिंदी, चुनरी एवं गुल्लक प्रदान की गई।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

cm shivraj

    स्वतंत्रता दिवस पर मेडल से होंगे सम्मानित       सिंहस्थ में पुलिस जवानों ने नींव के पत्थर की भूमिका निभाई। उनकी कर्त्तव्य परायणता से ही सिंहस्थ निर्विघ्न सम्पन्न हुआ। यह बात बुधवार को सपत्नीक उज्जैन पहुँचे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने डीआरपी लाइन पुलिस ग्राउण्ड में पुलिस सहभोज में कही। उन्होंने सिंहस्थ में आत्मीयता और अनुपम व्यवहार के साथ सेवा देने वाले पुलिसकर्मियों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जवानों के हौसले बुलन्द थे। कइयों ने तो श्रवण कुमार की भूमिका भी निभाई। पुलिस के व्यवहार की चहुँओर सराहना हो रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें पुलिस फोर्स पर गर्व है। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री पारस जैन, सिंहस्थ केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष श्री माखनसिंह और पुलिस महानिदेशक श्री सुरेंद्रसिंह भी उपस्थित थे।   मुख्यमंत्री ने कहा कि सफल सिंहस्थ में सराहनीय सेवा देने वाले पुलिस के जवानों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मेडल और प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया जायेगा। उनके खाते में पाँच हजार की धनराशि पहुँचेगी। इसे मेहनताना न मानें, यह सम्मान-निधि है।   इसके बाद मुख्यमंत्री श्री चौहान 32वी बटालियन के परिसर में पहुँचे। वहाँ वे सीआरपीएफ, बीएसएफ, पैरामिलेट्री फोर्स और होमगार्ड के सहभोज कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान जन-अभियान परिषद के उपाध्यक्ष  प्रदीप पाण्डेय, उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, संभागायुक्त डॉ.रवीन्द्र पसतोर, एडीजी  व्ही.मधुकुमार, डीआईजी  राकेश गुप्ता, कलेक्टर  कवीन्द्र कियावत, एसपी  एम.एस.वर्मा उपस्थित थे।   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

cm-sadhu-sant

        मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश के नव-निर्माण के अभियान में साधु-संतों का आशीर्वाद सदैव बना रहे। साधु-संतों का आशीर्वाद पाकर मैं अभिभूत हूँ, गदगद हूँ। मध्यप्रदेश की धरा पर महाकाल की नगरी में ऐसे संत विराजे हैं, मन करता है कि वे मध्यप्रदेश छोड़कर कभी नहीं जाएँ। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज उज्जैन में सिंहस्थ के सफल आयोजन के बाद सिंहस्थ में आये सभी तेरह अखाड़ों के साधु-संतों, श्री-महंतों का अभिनंदन कर आभार व्यक्त कर रहे थे।    निरंजनी अखाड़े की छावनी में इस समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि मंच पर विराजे श्रेष्ठ संतजन, योगियों का सारा जीवन सनातन धर्म की रक्षा एवं धर्मध्वजा को धारण करने के लिये समर्पित है। उनके चरणों में प्रणाम। उन्होंने कहा कि वे तपस्या के भाव से काम कर रहें हैं, सिंहस्थ सानन्द सम्पन्न हुआ है। बाबा महाकाल की कृपा और संतों के आशीर्वाद से प्रदेश के विकास की कामना के साथ अन्तरात्मा से श्रेष्ठतम करने का प्रयास किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नर्मदा के दोनों तट पर फलदार पेड़ लगाने का अभियान चलाया जायेगा। क्षिप्रा के दोनों तट पर भी फलदार पेड़ लगाने का व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम होगा। इस कार्य में साधु-संतों की भी भागीदारी होगी। उन्होंने साधु-सन्तों से इस अभियान में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया।   अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री नरेंद्रगिरिजी ने कहा कि श्री शिवराजसिंह चौहान ने सन्तों की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी। पूरे विश्व को सिंहस्थ के माध्यम से यह सन्देश गया कि यहाँ सम्प्रदाय के नाम पर लड़ाई नहीं होती, इसीलिये सभी अखाड़ों ने मिलकर एकसाथ स्नान किया है। भारत की अखंडता एवं एकता के प्रदर्शन में सिंहस्थ की अहम भूमिका रही है। उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार, जनता और सभी अधिकारी-कर्मचारियों का आभार जताया कि उन्होंने साधु-सन्तों की खूब सेवा की।   मुख्यमंत्री  चौहान ने सभी तेरह अखाड़ों के पदाधिकारियों, श्री-महन्तों, महन्तों को शाल, श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह भेंटकर उनका अभिनन्दन किया, आशीर्वाद लिया और सिंहस्थ की सफलता में दिये गये योगदान के लिये आभार जताया। श्री नरेंद्रगिरिजी, महामंत्री श्री हरिगिरिजी एवं सभी अखाड़ा के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री श्री चौहान का पुष्पहार पहनाकर, शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने सिंहस्थ में सेवाएँ देने वाले प्रभारी मंत्री  भूपेन्द्रसिंह, मंत्री  पारस जैन, केन्द्रीय सिंहस्थ समिति अध्यक्ष  माखनसिंह, महापौर  मीना जोनवाल, संभागायुक्त डॉ.रवीन्द्र पस्तोर, एडीजीपी  व्ही.मधुकुमार, डीआईजी  राकेश गुप्ता, कलेक्टर  कवीन्द्र कियावत, पुलिस अधीक्षक  मनोहरसिंह वर्मा, मेला अधिकारी  अविनाश लवानिया, जिला पंचायत सीईओ  रूचिका चौहान, आयुक्त इन्दौर नगर निगम  मनीष सिंह, अपर आयुक्त  आशीष सिंह सहित सभी झोनल मजिस्ट्रेट, पुलिस झोनल अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों को पुष्पहार पहनाकर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।   साधु-सन्तों को चाँदी की थाली में मुख्यमंत्री ने परोसे पकवान मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सरकार द्वारा आयोजित साधु-सन्तों के विदाई समारोह में सभी अखाड़ों के साधु-सन्तों, श्री-महन्तों को आत्मीय भावभीनी बिदाई देने के बाद सहभोज में चाँदी की थाली में भोजन परोसा। मुख्यमंत्री ने धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह एवं दोनों पुत्रों के साथ सहभोज में शामिल होकर भोजन प्रसादी ग्रहण की। प्रभारी मंत्री भूपेन्द्रसिंह ने भी सपत्नीक सहभोज में भाग लिया। सहभोज में सभी तेरह अखाड़ों के पदाधिकारी, श्री-महन्त एवं साधु-सन्त भी शामिल हुए।     Attachments area          

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

bhopal crime branch

    भोपाल में  पत्नी और बच्चों को शॉपिंग के लिए भेजकर डीबी मॉल के होटल कोर्टयार्ड मेरियट में   दावं लगाते 7 व्यापारी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ गए। जुआ की फड़ का यह खुलासा आरोपियों के वेटर की जगह खुद ही रूम सर्विस लेने के कारण हुआ। पकड़े गए आरोपियों में भोपाल का जुआरी और सीहोर के 6 व्यापारी समेत 7 लोग गिरफ्तार हुए, उनके पास से 4 लाख रुपए से अधिक नकद मिले हैं।   मकान नंबर-1 जुमेराती सेफिया कॉलेज रोड निवासी शब्बीर हुसैन (48) पिता अब्बास हुसैन की ऑटो पाटर्स की शॉप है। उसने रविवार को होटल कोर्टयार्ड मेरियट में एक रूम बुक कराया था। रविवार शाम रूम में एक के बाद एक 6 लोग पहुंचे। इतने लोग होने के बाद भी किसी ने वेटर को नहीं बुलाया, बल्कि रूम सर्विस खुद ही ली। सूचना मिलते ही देर शाम क्राइम ब्रांच की टीम ने होटल के रूम नंबर 310 में दबिश दी।   पुलिस को मौके पर सात लोग जुआ खेलते मिले। आरोपियों की पहचान राठौर मुल्लागंज सीहोर निवासी बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर राजकुमार राघव (38), पान चौराहा सीहोर निवासी दुकानदार कमल शिकोर (55), इच्छावर सीहारे निवासी रेस्टोरेंट संचालक दीपेंद्र वर्मा (50), सीहोर निवासी बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर अजय जैन (51), भोपाल निवासी शब्बीर हुसैन (48), सीहोर निवासी मुकेश राय (40) और पवन चौराहा सीहोर निवासी मो. हुसैन (45) के रूप में हुई। मौके से पुलिस ने तास के पत्ते और कुल 4 लाख 16 हजार रुपए नकद जब्त किए।   क्राइम ब्रांच पहले से कर रही थी शब्बी का पीछा   एएसपी क्राइम ब्रांच शैलेंद्र सिंह चौहान के अनुसार शब्बीर द्वारा कई दिनों से जुआ की फड़ लगाने की सूचनाएं आ रही थीं। वह हमेशा अलग-अलग जगहों पर फड़ लगाता था, इसलिए उसकी लोकेशन नहीं मिल पा रही थी। रविवार को शब्बीर ने पहले एक फॉर्म हाउस में व्यापारियों को बुलाकर जुआ खिलवाने की योजना बनाई थी, लेकिन क्राइम ब्रांच के पीछा करने की जानकारी मिलने के बाद उसने जगह बदल दी। उसने व्यापारियों से रुपए लेने के कारण वह दिन नहीं बदल सका।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

shiv-sadhna-ujjain

  मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा अभूतपूर्व और अलौकिक रहा सिंहस्थ    मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने आस्था और अध्यात्म के महाकुम्भ सिंहस्थ 2016 के सानंद संपन्न होने एवं अभूतपूर्व रूप से इसे सफल बनाने के लिए करोड़ों श्रद्धालु, संत समुदाय, महामंडलेश्वरों, अखाड़ा प्रमुखों, मुनियों, अखाड़ा परिषद और सभी धर्मों के गुरुओं को सहयोग, समर्थन, मार्गदर्शन और भागीदारी के लिए सादर नमन प्रेषित करते हुए उन्हें अन्तःकरण से धन्यवाद दिया है।    श्री चौहान ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के बाद श्रद्धालुओं ने धैर्य का परिचय दिया और प्रशासन, जन सहयोग, स्वयं-सेवकों और स्थानीय नागरिकों की मदद से व्यवस्था को चंद घंटों में पुनः स्थापित कर दिया गया। सिंहस्थ को अबाध रूप से जारी रखने में सभी सम्बंधित लोगों ने जो तत्परता दिखाई वह अत्यंत सराहनीय और अविस्मरणीय है।   श्री चौहान ने महाकुम्भ के  सफल आयोजन में से जुड़े विभाग एवं अधिकारी- कर्मचारी, सफाईकर्मियों और उज्जैनवासियों को भी धन्यवाद दिया है जिन्होंने रात-दिन के अथक परिश्रम से श्रद्धालुओं की सुविधाओँ का ख्याल  रखा और समर्पण भाव से अपनी सेवाएँ दी।   श्री चौहान ने कहा कि करोड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन देना, सूचना देना, मदद करना, बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों को स्नान घाट तक पहुँचाना चुनौतीपूर्ण कार्य था लेकिन पूरी दक्षता के साथ इसे पूरा किया गया।   होमगार्ड से लेकर सभी  पुलिस बल ने अपनी सतर्कता से किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं होने दी। अखाड़ा परिषद और सभी अखाड़ों, देशी और विदेशी मीडिया, विद्वानों, स्वयंसेवी और सामाजिक संगठनों, धार्मिक संस्थाओं को कोटिश: धन्यवाद जिनका पूरा सहयोग सरकार को मिला। इससे आस्था और विश्वास का यह यह अदभुत महापर्व सानंद सम्पन्न हुआ।     Attachments area          

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

sadhvi pragya

  अमित बागलीकर  मालेगांव ब्लास्ट में आरोपी  साध्वी प्रज्ञा भारती ने न्यायालय में सिंहस्थ में आने की अपील करी थी जिसे न्यायालय ने स्वीकार करा जिस पर वे 18 मई को उज्जैन सिंहस्थ मेला प्रांगण के जयवंदे मातरम आश्रम पर आई जहां पत्रकारों के समक्ष उन्होनें अपनी आप बीती तो सुनाई साथ ही म.प्र. सरकार की आलोचना की और कहा   मैं बहुत पीडि़त और तकलीफ में हूं हर पल मैं बीमार रहती हूँ मेरी स्थिती ऐसी नहीं थी की मैं आमरण अनशन कर सकूं मुझे मजबूर किया गया जिस पर मुझे आमरण अनशन पर बैठना पड़ा इसका परिणाम  शिवराज सिंह चौहान को भुगतना पड़ेगा। जो पूर्ण रूप से हिन्दू  है और जिनका शुद्ध रक्त हिन्दू है वो मेरा समर्थन करेंगे, अन्यथा जिनमें मिलावट है समर्थन नहीं करेंगे।  साध्वी प्रज्ञा ने कहा गली कूचों की राजनीति सन्यासी नहीं करते ,सन्यासी तो दण्डनीति करते हैं। जो अब वे कर रही हैं। मोदी राष्ट्रवादी नेता हैं, जिन लोगों की वजह से लगातार 8 वर्ष का कारावास मुझे भुगतना पड़ा है मुझे  निरप्राध दंड दिया है ,जिन्होंने यह सब किया है उन्हें मैं बाहर निकलकर दंड दिलवाऊंगी। मैं मीडिया का सम्मान करती हूँ , जिन्होनें मेरा अभी तक समर्थन किया वो है मीडिया चौथा स्तंभ है, जो बहुत महत्वपूर्ण है। सिंहस्थ में चल रहे आयोजन को देखूंगी लोग मुझे देखेंगे मैं लोगों को देखूंगी।    देश के बड़े अपराध से जूझ रही साध्वी प्रज्ञा भारती ने मीडिया से   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की आलोचना कर कहा की मुझे शिवराज ने मजबूर किया जिसके कारण मुझे अनशन पर बैठना पड़ा शिवराज को भुगतना पड़ेगा। न्यायालय का सम्मान करती हूं व नियमों का पालन करूंगी। सरकार ने मदद नहीं की सरकार को कोर्ट ने आदेश दिया की मुझे सिंहस्थ में लेकर जाया जाये जिस पर मैं सिंहस्थ दर्शन करने आई हूं। मेरा विरोध कानून तोडऩे वालों से है। इस प्रकार से अपनी बातों को साफ कर साध्वी प्रज्ञा भारती ने अपनी और से विरोध किया।    साध्वी प्रज्ञा भारती के उज्जैन आने की खबर जैसे ही पुलिस विभाग को लगी उनके समस्त आला अधिकारी सिंहस्थ की व्यवस्था को छोड़ साध्वी की सेवा में लग गये जिसमें 9 पुलिस अधीक्षक, 1 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 4 नगर पुलिस अधीक्षक, 2 थाना प्रभारी, के साथ भारी पुलिस बल तैनात था जिसको लेकर पुलिस विभाग की सक्रियता दिखाई दी। पुलिस बल के साथ एम्बुलेंस व अन्य प्रशासनीक व्यवस्थाओं का अमला मौजूद स्नान घाट तक मौजूद था।  शिव कटघरे में....     भगवान शिव महांकाल की पावन नगरी में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को साध्वी ने आरोपियों के कटघरे में लेते हुए कह ही दिया की शिव की नगरी में शिवराज को भुगतना पड़ेगा जिसने मुझ प्रताडि़ता को अनशन करने पर मजूबर किया। दंड दिलवाऊंगी.....      मैंने जो सहा है वो निरप्राध दंड था जिसे मुझे मिली सजा होने के बाद लोग नहीं भूले नहीं है। मेरे ठाकुर जी ने फल दे ही दिया है और जो इस दंड के असल हकदार हैं उन्हें दंड मैं बाहर आकर दिलवाऊंगी।     सिंहस्थ को लेकर यातायात व्यवस्था आंरभ में चरमरा गई थी जिसके फलस्वरूप सिंहस्थ को मात्र दो ही दिन बीते थे की पुन: भोपाल में यातायात व्यवस्था की बैठक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ली थी उसके बावजूद जब मंगलवार को साध्वी जब मेला स्थल पर पंहुची तो यातायात व्यवस्था की लचीली प्रणाली में खुद साध्वी काफी देर तक फंसी रही स्नान करने के लिये घाट तक जाम लगने से देर शाम उन्हें हो गई। जिस पर साध्वी ने अपना गुस्सा कुछ पी लिया मगर लचर प्रणाली की आलोचना करने से इनके साथ आये लोग भी नहीं चुके।      Attachments area          

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान

      मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बेटी है तो सृष्टि है। बेटियों को मान-सम्मान दें। श्री चौहान मंगलवार रात को उज्जैन में सिंहस्थ मेला क्षेत्र में दाती महाराज के आश्रम में उनसे आशीर्वाद लेने पहुँचे थे।    श्री चौहान ने कहा कि आज बेटियों का कोई मुकाबला नहीं है। हर क्षेत्र में बेटियाँ नाम रोशन कर रही हैं। समाज में लिंग अनुपात बराबर न होने से असमानता बढ़ रही है। बेटियों की सुरक्षा जरूरी है। उन्‍होंने कहा कि बेटियों के जन्‍म को वरदान बनाने के लिए प्रदेश में लाड़ली लक्ष्‍मी योजना प्रारंभ की है। बेटी जब 21 वर्ष की हो जायेगी तो उसे 1 लाख 18 हजार रुपये मिलेंगे। बेटियों की शिक्षा के लिए नि:शुल्‍क किताबें, साईकिल, गणवेश दिया जाता है, ताकि वे आगे बढ़ सके।  सरकार ने निर्धन परिवार की बेटियों के विवाह के लिए मुख्‍यमंत्री कन्‍यादान योजना प्रारंभ की है। बेटियों को नौकरी में 35 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है। उन्‍हें उद्योग स्‍थापित करने के लिए पाँच प्रतिशत की अलग से छूट दी जाती है। निर्वाचन में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया है। इसी का परिणाम है कि आज पंचायत एवं स्‍थानीय निकाय में महिलाओं का प्रतिनिधित्‍व लगभग 56 प्रतिशत है। उन्‍होंने कहा कि जिन परिवारों में बेटियाँ नहीं हैं उन्‍हें बेटी गोद लेनी चाहिए। मुख्‍यमंत्री ने सभी उपस्थितों को हाथ उठाकर बेटियों के मान-सम्‍मान, सुरक्षा एवं उनके जन्‍म के लिए संकल्‍प दिलवाया।   मुख्‍यमंत्री श्री चौहान ने शिवानी, सुमित्रा, मनीषा सहित दस बेटियों को सोलर फेन, सोलर लाईट एवं स्‍कूल बेग वितरित किये। उन्‍होंने संतोष बाई, राव बाई, चन्‍द्रकला , गंगा बाई , कला बाई , शिवा बाई, मन्‍नू बाई, श्‍याम बाई,भूरी बाई, कांता बाई, सुंदर बाई, अनिता एवं चन्‍दा बाई को सिलाई मशीन वितरित की।   दाती महाराज ने कहा कि वे बेटियों की सुरक्षा एवं उनके भविष्‍य निर्माण के लिए सुमंगला योजना संचालित कर रहे हैं। उनके आश्रम में तीन हजार बेटियाँ रहकर पढ़ रही हैं। उन्‍होंने घोषणा की कि उज्‍जैन के सभी विकासखंडों में 12वीं कक्षा में मेरिट में आने वाली बेटियों को 21-21 हजार रुपये और प्रदेश स्‍तर में मेरिट में आने वाली बेटियों को दो पहिया वाहन प्रदान करेंगे। उन्‍होंने कहा कि मध्‍यप्रदेश सरकार की सहायता से मध्‍यप्रदेश में भी वे बेटियों की सुरक्षा एवं उनके भविष्‍य निर्माण के लिए उनकी नौकरी एवं पढ़ाई के लिए काम करेंगे। मुख्‍यमंत्री ने दाती महाराज से प्रदेश की उन्‍नति एवं विकास के लिए भी आशीर्वाद लिया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान

      मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बेटी है तो सृष्टि है। बेटियों को मान-सम्मान दें। श्री चौहान मंगलवार रात को उज्जैन में सिंहस्थ मेला क्षेत्र में दाती महाराज के आश्रम में उनसे आशीर्वाद लेने पहुँचे थे।    श्री चौहान ने कहा कि आज बेटियों का कोई मुकाबला नहीं है। हर क्षेत्र में बेटियाँ नाम रोशन कर रही हैं। समाज में लिंग अनुपात बराबर न होने से असमानता बढ़ रही है। बेटियों की सुरक्षा जरूरी है। उन्‍होंने कहा कि बेटियों के जन्‍म को वरदान बनाने के लिए प्रदेश में लाड़ली लक्ष्‍मी योजना प्रारंभ की है। बेटी जब 21 वर्ष की हो जायेगी तो उसे 1 लाख 18 हजार रुपये मिलेंगे। बेटियों की शिक्षा के लिए नि:शुल्‍क किताबें, साईकिल, गणवेश दिया जाता है, ताकि वे आगे बढ़ सके।  सरकार ने निर्धन परिवार की बेटियों के विवाह के लिए मुख्‍यमंत्री कन्‍यादान योजना प्रारंभ की है। बेटियों को नौकरी में 35 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है। उन्‍हें उद्योग स्‍थापित करने के लिए पाँच प्रतिशत की अलग से छूट दी जाती है। निर्वाचन में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया है। इसी का परिणाम है कि आज पंचायत एवं स्‍थानीय निकाय में महिलाओं का प्रतिनिधित्‍व लगभग 56 प्रतिशत है। उन्‍होंने कहा कि जिन परिवारों में बेटियाँ नहीं हैं उन्‍हें बेटी गोद लेनी चाहिए। मुख्‍यमंत्री ने सभी उपस्थितों को हाथ उठाकर बेटियों के मान-सम्‍मान, सुरक्षा एवं उनके जन्‍म के लिए संकल्‍प दिलवाया।   मुख्‍यमंत्री श्री चौहान ने शिवानी, सुमित्रा, मनीषा सहित दस बेटियों को सोलर फेन, सोलर लाईट एवं स्‍कूल बेग वितरित किये। उन्‍होंने संतोष बाई, राव बाई, चन्‍द्रकला , गंगा बाई , कला बाई , शिवा बाई, मन्‍नू बाई, श्‍याम बाई,भूरी बाई, कांता बाई, सुंदर बाई, अनिता एवं चन्‍दा बाई को सिलाई मशीन वितरित की।   दाती महाराज ने कहा कि वे बेटियों की सुरक्षा एवं उनके भविष्‍य निर्माण के लिए सुमंगला योजना संचालित कर रहे हैं। उनके आश्रम में तीन हजार बेटियाँ रहकर पढ़ रही हैं। उन्‍होंने घोषणा की कि उज्‍जैन के सभी विकासखंडों में 12वीं कक्षा में मेरिट में आने वाली बेटियों को 21-21 हजार रुपये और प्रदेश स्‍तर में मेरिट में आने वाली बेटियों को दो पहिया वाहन प्रदान करेंगे। उन्‍होंने कहा कि मध्‍यप्रदेश सरकार की सहायता से मध्‍यप्रदेश में भी वे बेटियों की सुरक्षा एवं उनके भविष्‍य निर्माण के लिए उनकी नौकरी एवं पढ़ाई के लिए काम करेंगे। मुख्‍यमंत्री ने दाती महाराज से प्रदेश की उन्‍नति एवं विकास के लिए भी आशीर्वाद लिया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 जबलपुर अतिक्रमण

      जबलपुर में मंगलवार को रेतनाका से दो धार्मिक स्थल हटाने के बाद आज फिर जेएमसी के अतिक्रमण विरोधी अमले ने ग्वारीघाट की ओर कूच किया। जहां रेतनाका से ग्वारीघाट क्रासिंग तक प्रस्तावित कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। इससे पूर्व मंगलवार को निगम टूटने वाले दो मकानों को खाली करा उन परिवारों को रामपुर शिफ्ट करा चुका था।  अतिक्रमण विरोधी दल प्रभारी केके दुबे एवं सहायक  दल प्रभारी नरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि ग्वारीघाट मार्ग पर कल लगभग 90 प्रतिशत कार्रवाई को अंजाम दिया जा चुका है। शेष मकानों के चिन्हित कब्जों को आज हटाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि क्रासिंग से रेतनाका तक करीब किसी निर्माण का 7 फीट तो किसी का 10 फीट हिस्सा तोड़ा जाना है। इस काम को आज पूरा कर लिया जाएागा। इसके अलावा यातायात थाना के सामने स्थित एक दुकान संचालक द्वारा कंजरवेंसी पर गेट लगा लिया था। जिसे सुबह-सुबह हटा दिया गया। जानकारी के मुताबिक एमएलबी स्कूल के पास स्थित नाले में पिछले कई दिनों एक ठेकेदार द्वारा डंपर द्वारा मिट्टी डाली जा रही थी। जिसे कई बार मिट्टी न डालने की हिदायत दी गई, किंतु इसके बावजूद भी वह मिट्टी डालने से बाज नहीं आया तो जेएमसी ने आज सुबह मिट्टी गिरा रहे डंपर को जब्त कर लिया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

valture

  सर्वाधिक गिद्ध पन्ना में      मध्यप्रदेश में 14 मई को हुई राज्य-व्यापी गिद्ध गणना के द्वितीय चरण में 7000 गिद्ध पाये गये हैं। सर्वाधिक 993 गिद्ध पन्ना जिले और संरक्षित क्षेत्र में 1133 गिद्ध पन्ना टाइगर रिजर्व में मिले हैं। प्रथम चरण की गणना 23 जनवरी को हुई थी, जिसमें 6900 गिद्ध मिले थे।   प्रदेश के कुल 35 जिलों में गिद्धों की उपस्थिति पायी गयी है। पन्ना के बाद सबसे अधिक 681 गिद्ध मंदसौर जिले में, 659 छतरपुर और 537 श्योपुर जिले में मिले हैं। संरक्षित क्षेत्रों में गांधी सागर अभयारण्य में 661, कूनो वन्य-प्राणी वन मण्डल में 406 और बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 229 गिद्ध पाये गये हैं। ग्रीष्म ऋतु होने से अधिकांश गिद्ध जल-स्रोतों के आसपास मिले हैं।   प्रथम गणना की तुलना में कुछ स्थानों पर गिद्धों की संख्या में कमी और कुछ में वृद्धि देखी गयी। उल्लेखनीय है कि जनवरी की गणना के दौरान प्रदेश में प्रवासी गिद्ध भी मौजूद थे, जो वापस ठण्डे उत्तरी क्षेत्र में जा चुके हैं। ग्रीष्म ऋतु में प्रदेश की 4 स्थानीय प्रजातियाँ देशी गिद्ध, राजगिद्ध, सफेद गिद्ध और चमर गिद्ध मिलीं। इनमें सफेद गिद्ध की संख्या सर्वाधिक होने की उम्मीद है। गिद्धों का प्रजनन-काल नवम्बर से अप्रैल तक रहता है। अत: ग्रीष्म ऋतु की गणना में अवयस्क गिद्धों की संख्या में बढ़ोत्तरी की संभावना है।   गणना से प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषण भारतीय वन प्रबंध संस्थान भोपाल द्वारा किया जायेगा। इसके बाद एक सचित्र एटलस तैयार कर गिद्धों की संख्या वृद्धि के लिये रणनीति तैयार की जायेगी। सर्वाधिक गिद्ध पन्ना में      मध्यप्रदेश में 14 मई को हुई राज्य-व्यापी गिद्ध गणना के द्वितीय चरण में 7000 गिद्ध पाये गये हैं। सर्वाधिक 993 गिद्ध पन्ना जिले और संरक्षित क्षेत्र में 1133 गिद्ध पन्ना टाइगर रिजर्व में मिले हैं। प्रथम चरण की गणना 23 जनवरी को हुई थी, जिसमें 6900 गिद्ध मिले थे।   प्रदेश के कुल 35 जिलों में गिद्धों की उपस्थिति पायी गयी है। पन्ना के बाद सबसे अधिक 681 गिद्ध मंदसौर जिले में, 659 छतरपुर और 537 श्योपुर जिले में मिले हैं। संरक्षित क्षेत्रों में गांधी सागर अभयारण्य में 661, कूनो वन्य-प्राणी वन मण्डल में 406 और बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 229 गिद्ध पाये गये हैं। ग्रीष्म ऋतु होने से अधिकांश गिद्ध जल-स्रोतों के आसपास मिले हैं।   प्रथम गणना की तुलना में कुछ स्थानों पर गिद्धों की संख्या में कमी और कुछ में वृद्धि देखी गयी। उल्लेखनीय है कि जनवरी की गणना के दौरान प्रदेश में प्रवासी गिद्ध भी मौजूद थे, जो वापस ठण्डे उत्तरी क्षेत्र में जा चुके हैं। ग्रीष्म ऋतु में प्रदेश की 4 स्थानीय प्रजातियाँ देशी गिद्ध, राजगिद्ध, सफेद गिद्ध और चमर गिद्ध मिलीं। इनमें सफेद गिद्ध की संख्या सर्वाधिक होने की उम्मीद है। गिद्धों का प्रजनन-काल नवम्बर से अप्रैल तक रहता है। अत: ग्रीष्म ऋतु की गणना में अवयस्क गिद्धों की संख्या में बढ़ोत्तरी की संभावना है।   गणना से प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषण भारतीय वन प्रबंध संस्थान भोपाल द्वारा किया जायेगा। इसके बाद एक सचित्र एटलस तैयार कर गिद्धों की संख्या वृद्धि के लिये रणनीति तैयार की जायेगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

kumbh-crowd

  कुम्भ मेला क्षेत्र में संचालित है अंतराष्ट्रीय शोध शिविर        भारत में नीदरलेंड के राजदूत  एचई अलफॉन्सस ने कहा है कि विश्व में एक अवसर पर एक स्थान पर इतनी अधिक भीड़ एक-साथ कहीं एकत्र नहीं होती जितनी कि सिंहस्थ पर्व पर उज्जैन में होती है। इसलिए उज्जैन को भीड़ प्रबंधन के अध्ययन के लिए चुना गया है। इस अध्ययन, विश्लेषण तथा शोध के बाद क्राउड मेनेजमेंट सिस्टम पर सॉफ्टवेयर विकसित किया जायेगा।    राजदूत  अलफॉन्सस ने यह जानकारी  उज्जैन में दी। उन्होंने बताया कि नीदरलेण्ड, रशिया तथा सिंगापुर के विश्वविद्यालय और भारत सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, इंडियन इन्स्टीट्यूट ऑफ साईंस, आई.आई.टी. कॉनपुर और भारतीय औद्योगिक घरानों और स्टार्टअप कम्पनी द्वारा संयुक्त रूप से भीड़ नियंत्रण अध्ययन का प्रोजेक्ट आरम्भ किया गया है। भारत, नीदरलेण्ड संयुक्त शोध शिविर दत्त अखाड़ा क्षेत्र में स्थापित किया गया है। भीड़ के मनोविज्ञान, व्यवहार सहित गतिशीलता और ठहराव के कारण सुरक्षा भावना, व्यवस्था से सहयोग आदि विषय पर डाटा एकत्र किया जा रहा है। इस अध्ययन में जीपीएस, ड्रोन, लोकेट सेन्सर, श्रेष्ठतम केमरों आदि तकनीक का उपयोग किया जा रहा है।   अध्ययन का उद्देश्य आपदा प्रबंधन के लिए ऐसी गाईडलाइन तथा सॉफ्टवेयर विकसित करना है जिसका उपयोग संपूर्ण विश्व में अलग-अलग प्रयोजनों जैसे ओलम्पिक, बड़े सांस्कृतिक आयोजनों और संकट के समय भीड़ प्रबंधन के लिए किया जा सकता है।   उज्जैन सिंहस्थ के संबंध में अपने अनुभव साझा करते हुए  अलफॉन्सस ने कहा कि अधोसंरचना विकास, साफ-सफाई व्यवस्था, आई.टी. का उपयोग और लोगों का व्यवहार स्मार्ट सिटी की अवधारणा के रोल मॉडल को प्रस्तुत करता है।   मेला अधिकारी  अविनाश लवानिया ने बताया कि अध्ययन में सिंहस्थ में आ रहे लोगों की प्रकृति, विविधता, समूह व्यवहार का अध्ययन भी किया जा रहा है। संवाद और सर्वे के माध्यम से लोगों के मनोविज्ञान और भावनाओं को जानना भी इस प्रक्रिया में शामिल है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

kusum-mehendele

    शिवराज सरकार की पीएचई मंत्री बेतुके बयानों और कामों के लिए कुख्यात होती जा रहीं हैं। एक मासूम गरीब बच्चे को लात मारने और फिर उसे शराबी बताने का विवाद उनके साथ जुड़ा ही है, अब एक नया विवाद जुड़ गया। मप्र की पीएचई मंत्री कुसुम मेहदेले का कहना है कि पेयजल का प्रबंधन सरकार का नहीं भगवान का काम है। याद दिला दें कि पीएचई वह विभाग है जिसका काम ही पेयजल प्रबंधन है। पेयजल संकट से जूझ रही शिवपुरी में जब मीडिया ने प्रभारीमंत्री से पूछा कि सिंध का पानी यहां कब तक मिलेगा, मंत्री कुसुम मेहदले कहती हैं, नहीं मिलेगा.. पानी, भगवान जब बरसाएगा तब पानी मिलेगा. हम कितने ही पंप बढ़ा दें, कितने ही मोटर डाल दें. जब धरती के अंदर पानी नहीं है, जल स्रोत सूख गए. नदी-नाले सूख गए हैं तो पानी बनाने की कोई मशीन नहीं है। ” कुसुम के विभाग के पास ही पानी पहुंचाने का काम है। मध्य प्रदेश में सूखे का ये आलम है कि 23 जिले सूखे से प्रभावित हैं और करीब 50 लाख किसान सूखे से प्रभावित हैं। जिन कुसुम मेहदले के बोल आपने सुने उनका पन्ना जिला सूखे से सबसे ज्यादा प्रभावित है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 भारतीय जनता पार्टी

  घोड़ाडोंगरी में बीजेपी का चुनावी  सम्मलेन    भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंदकुमारसिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में गांव के गरीब, मजदूर, आदिवासी दलित, किसानों के घर खुशहाली आयी है। मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में गेहूं, चावल, आयोडीन नमक, बीपीएल, जनजाति अनुसूचित जाति परिवारों को एक रू. किलो में मिलने से उनके घरों में बरकत आयी है। उनके घरों में बेहतर सुविधाएं सुलभ हुई है। हीरा पाटली, चिचली में 7 सेक्टरों के प्रभारी, बूथ प्रभारी, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए श्री नंदकुमारसिंह चौहान ने कहा कि घोडाडोंगरी के उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी श्री मंगलसिंह धुर्वे की जीत वास्तव में इस अंचल के विकास की गारंटी होगी। श्री मंगलसिंह धुर्वे तो निमित्त है चुनाव भाजपा के कार्यकर्ता और जनता मतदाता स्वयं के विकास, अंचल की प्रगति सुनिष्चित करने के लिए लड़ रहे है। जनता पूर्ववर्ती कांग्रेस शासन की दुष्वारियां भूली नहीं है तब लाल गेहूं खाकर जनता गुजारा करती थी। आज घर घर में उत्कृष्ट कोटि का गेहूं चावल जनता को उपलब्ध है। नंदकुमारसिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस अपनी विचार शून्यता और निष्क्रियता के कारण जनता के चित्त से उतर गयी है। मध्यप्रदेश ही नहीं देश के अन्य राज्यों में भी कांग्रेस अस्तांचल की ओर अपनी गलत नीतियों के कारण बढ चुकी है। कांग्रेस शासन में किसान पर 18 प्रतिशत ब्याज लगता था। आज शून्य प्रतिशत ब्याज पर फसल कर्ज ले रहा है। तब बैल जोडी, ट्रेक्टर, बैलगाडी, किसान के कृषि यंत्र बकाया वसूली में कुर्क हो जाते थे। भाजपा की सरकार ने किसान, मजदूर को सम्मान बख्शा है, उसकी हैसियत बढायी है। घोड़ाडोंगरी में भाजपा की जीत, कमल की जीत से मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के हाथ मजबूत होंगे। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश की जनता का सौभाग्य है कि उन्हें भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान जैसे जनसेवी, गांव, गरीब, किसानों को नेतृत्व प्राप्त हुआ है। आजादी के बाद श्री शिवराजसिंह चौहान एक मात्र मुख्यमंत्री है जिसने गांव, गरीब, किसान से रागात्मक संबंध बनाकर सभी का दिल जीता है। उन्होंने जो कहा उसे पूरा कर दिखाया है। घोडाडोंगरी का उपचुनव क्षेत्रीय विकास की मंजिल में मील का पत्थर साबित होगा। सेक्टर की बैठकों को प्रदेश के खाद्य मंत्री  विजय शाह, बैतूल जिला अध्यक्ष  जितेन्द्र कपूर, पार्टी प्रत्याषी  मंगल सिंह धुर्वे ने भी संबोधित किया और कार्यकर्ताओं से 30 मई तक अपने सेक्टर और अपने बूथ पर दिलोजान से डटे रहने का आग्रह किया। मतदाताओं का सूची में वर्गीकरण करें श्री नंदकुमारसिंह चौहान ने कहा कि मतदाता सूची को हमेशा कार्यकर्ता साथ रखे। मतदाताओं के मनोविज्ञान को समझना हमारी कुशलता है। उन्होंने कहा कि पहली श्रेणी पार्टी के प्रतिबद्ध वोटरों की होती है। उन पर ध्यान दें। दूसरी श्रेणी विपक्ष के झुकाव की होती है उसे विष्वास में लेकर समर्थन जुटाएं, अपना बनाए। तीसरी श्रेणी फ्लोटिंग वोटरों की होती है उसे समय और मौसम के मुरीद होते है। उन्हें पार्टी का मुरीद बनाए। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने मतदान केन्द्रों का जायजा लिया और पेज प्रमुखों की भूमिका रेखांकित की गयी।   कांग्रेस चुनाव के पहले ही पराजय स्वीकार कर चुकी है- नंदकुमारसिंह चौहान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद  नंदकुमारसिंह चौहान ने बैतूल जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में पत्रकार बंधुओं से चर्चा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश विकास के पथ पर तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है, प्रदेश की कृषि विकास दर विष्व में सर्वाधिक है। मध्यप्रदेश सरकार जनकल्याणकारी और किसान हितैषी सरकार है। प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान, युवा, महिलाओं की सरकार है। उन्होनें कहा कि कांग्रेस ने हमेशा वोट बैंक की राजनीति कर गरीब, युवा, किसान को पिछड़ेपन में रखा। हम मध्यप्रदेश को कांग्रेस मुक्त बनायेंगे। कांग्रेस के राज में प्रदेश में चारो ओर अंधकार व्याप्त था। भाजपा की प्रदेश सरकार ने उस स्थिति को पूर्णतः बदल दिया है और गांवों को 24 घंटे बिजली की आपूर्ति की जा रही है। उन्होनें कहा कि प्रदेश का सौभाग्य है कि शिवराजसिंह चौहान जैसा सहज, सुलभ और सरल मुख्यमंत्री का नेतृत्व मिला है। किसानपुत्र मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में गांव, गरीब और किसान की खुषहाली के लिए काम हुआ है, जन-जन के चेहरे पर मुस्कान आयी है। उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ महाकुंभ की चर्चा करते हुए  नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि आज तक जितने भी महाकुंभ हुए है, उनमें 2016 का महाकुंभ ऐतिहासिक आयोजन साबित हुआ है। पार्टी के कार्यकर्ता उज्जैन को पॉलीथिन मुक्त करनें के लिए सिंहस्थ में आये श्रद्धालुओं को कपड़ों के बैग वितरित कर रहे है। कांग्रेस को इसमें राजनीति नजर आ रही है, कांग्रेस द्वारा सिंहस्थ को भगवा कहना सरासर निंदनीय है। कांग्रेस के पास न तो कोई मुद्दा है और न कोई सोच। भारतीय जनता पार्टी सामाजिक सरोकार के जरिये जन-जन से जुड़ी है। उन्होनें कहा कि पहले यह कहा जाता था कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी 5 साल सरकार नहीं चला पाती, इस मिथक को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 10 साल निरंतर सरकार चलाते हुए तोड़ा है। उन्होनें कहा कि 2018 विधानसभा चुनाव में श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में चौथी बार भाजपा की सरकार का गठन होगा। कांग्रेस 60 वर्षों तक भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी रही, इसलिए उसकी जुबान पर भ्रष्टाचार बसा हुआ है। कांग्रेस के पास करनें को कुछ नहीं है, वह कुछ करना भी नहीं चाहती केवल राजनीतिक रंग देकर जनता को गुमराह करने का प्रयास करती है, जो जनता वखूबी जानती है। श्री चौहान ने कहा कि श्री मंगल सिंह आम कार्यकर्ताओं की सहमति से बनाये हुए उम्मीदवार है। उन्होनें कहा कि कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी व्याप्त है, बैतूल में कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन के दिन कांग्रेस की रैली दो धड़ो के रूप में अलग-अलग दिशाओं से आई, कांग्रेस चुनाव मैदान में उतरने से पहले ही हथियार डाल चुकी है।     Attachments area          

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

sukha

  6,50,000 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा   देश के 10 राज्यों में सूखे का अर्थव्यवस्था पर कम से कम 6,50,000 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ने का अनुमान है। देश के 256 जिलों के करीब 33 करोड़ लोग इस गंभीर स्थिति का सामना कर रहे हैं, उनको राहत देने देने में यह अतिरिक्त बोझ अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है। यह बात एक अध्ययन में कही गई है।   प्रमुख वाणिज्य एवं उद्योग मंडल ऐसोचैम ने एक बयान में कहा कि लगातार दो साल खराब मानसून, जलाशयों में पानी की कमी और भूमिगत जल-स्तर कम होने के कारण महाराष्ट्र और कर्नाटक सहित देश के 10 राज्यों में सूखा प्रभावित क्षेत्रों के लिए गंभीर चुनौती पैदा हो गई है।   उद्योग मंडल ने कहा, ‘‘मोटे आकलन से यह संकेत मिलता है कि सूखे के कारण देश की अर्थव्यवस्था को 6,50,000 करोड़ रुपए यानी 100 अरब डालर का अतिरिक्त बोझ उठाना पड़ सकता है।’’ सूखे का असर कम से कम अगले छह महीने तक बना रह सकता है। इस साल मानसून सामान्य रहने की भविष्यवाणी यदि फलीभूत भी होती है तब भी जमीनी स्तर पर गतिविधियां शुरू करने के लिए लोगों को संसाधन और समय की जरूरत होगी।   रपट में कहा गया, ‘‘मान लिया जाए कि सरकार सूखा प्रभावित क्षेत्र में प्रत्येक व्यक्ति के खाने, पानी, स्वास्थ्य आदि पर 3,000 रपए खर्च करती है तो सूखे से प्रभावित 33 करोड़ की आबादी पर करीब 1,00,000 करोड़ रुपए मासिक खर्च करना होगा।’’   रपट में कहा गया कि बिजली, उर्वरक और अन्य लागतों पर मिलने वाली सब्सिडी के नुकसान से यह असर कई गुना बढ़ जाएगा।सूखे के आर्थिक असर के संबंध में रपट में कहा गया कि वित्ती संसाधन विकास के बजाय सहायता में लग जायेंगे और संभावित विस्थापन से शहरी बुनियादी ढांचे और आपूर्ति पर असर होगा।   ऐसोचैम ने कहा कि सूखा पीड़ित जिलों में पशुधन और कृषि अर्थव्यवस्था में नुकसान बढ़ने से कृषि ऋण के अलावा बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य पर असर होगा। रपट के मुताबिक सूखा मुद्रास्फीतिक दबाव बनाएगा जिससे खाद्य प्रबंधन, सरकार और नीति निर्माताओं के लिए चुनौती बनकर खड़ा हो जायेगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

bundelkhand-pani

    बुंदेलखंड में पानी की रेल केंद्र ने क्या भेजी ,बुंदेलखंड की सड़कों सेलेकर संसद तक समाजवादी नेताओं ने कोहराम मचा डाला । पानी की कमी को लेकर चिंता जताने वाला तंत्र रेल के आते ही कहने लगा हमारे पास पानी की कमी नहीं है । फिर हम ये पानी रखेंगे कहाँ , हमें टेंकर दो । राज्य सभा में तो सपा नेताओं ने रेल मंत्री पर पानी को लेकर राजनीति करने का आरोप ही लगा डाला और उनसे इस्तीफे की मांग कर डाली । उत्तर प्रदेश की सपा सरकार को भय है की कहीं लोगो ने मोदी सरकार द्वारा भेजे गए पानी को पी लिया तो उनके द्वारा राहत पैकेट में दिया जा रहा नमक घुल जाएगा और 2017 के चुनाव में बुंदेलखंड उनसे दूर हो जाएगा । मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में विभक्त लगभग दो करोड़ की आबादी वाले बुंदेलखंड इलाके के 13 जिलों में ६ मध्य प्रदेश के और 7 जिले उत्तर प्रदेश में हैं । 2017 में उत्तर प्रदेश में चुनाव हैं इसलिए सूखे का मुख्य केंद्र उत्तर प्रदेश का बुंदेलखंड इलाका है । यहां की चारो लोकसभा सीटे बीजेपी के पास हैं , विधान सभा की 19 सीटों में बीएसपी और एस पी के पास सात सात सीटें हैं । सपा के लिए यही चिंता की सबसे बड़ी वजह है । उत्तर प्रदेश में चुनाव की आहट के चलते बुंदेलखंड के लिए अखिलेश सरकार ने खजाना खोल रखा है , राहत के पैकेट बांटे जा रहे हैं । अब ऐसे दौर में मोदी सरकार ने पानी की ट्रेन भेज कर बुंदेलखंड के लोगों की जल समस्या दूर करने का छोटा सा प्रयास किया । जिसे अखिलेश सरकार ने उनके राहत पैकेट को बहाने का प्रयास मान लिया और ट्रेन का पानी लेने से इंकार कर दिया । पहला प्रयास और प्रचार यह किया गया की खाली ट्रैन आई है ,। अब इनसे कौन पूछे की जब ट्रैन में पानी झाँसी में भरा जाना है तो ट्रैन तो खाली आएगी ही । फिर कहा गया की हमारे पास पर्याप्त पानी है ,और फिर यह पानी हम रखेंगे कहाँ , इसके लिए 10 हजार टेंकरों की जरुरत है । ट्रेन के पानी को लेकर सियासत का यह संग्राम बुंदेलखंड की सड़कों से लेकर संसद तक चला । हमीरपुर -महोबा से बीजेपी सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के समर्थकों ने महोबा वासियो को यह बताया था की पानी ट्रेन उन्ही की पहल पर आ रही है । जब प्रशासन ने इस पर रोक लगाईं तो बीजेपी के लोग सड़कों पर उतर आये और प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा । वहीँ 5 मई को महोबा आये उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट शिवपाल यादव ने कह दिया की बुंदेलखंड में पानी की कमी नहीं है । जब जरुरत होगी तब केंद्र से मदद मांगी जायेगी । महोबा जिला प्रशासन ने तर्क दिया कि रेलवे स्टेशन से पानी लाने में दूरी ज्यादा है ट्रांस्पोर्टेशन का खर्च ज्यादा आयेगा । यह बहाना ठीक उसी तरह का है की जब सरकार और प्रशासन को काम नहीं करना होता है तो उसमे अनेको तरह की कमियाँ तलाश ली जाती हैं , और जो कुछ करना होता है उसमे अनेको कमियों के बाद रास्ता निकाल लिया जाता है । इस मसले को लेकर संसद में हंगामा भी कुछ कम नहीं हुआ , सपा सांसदों ने खाली पानी की ट्रेन भेजने का आरोप लगाते हुए रेल मंत्री सुरेश प्रभु से इस्तीफे की मांग कर डाली । पानी की ट्रेन के माध्यम से राजनीति करने के आरोप लगाए गए । हालांकि मंत्री जी कहते रहे की संकट की इस घडी में सब को मिलकर काम करने की जरुरत है ,। लोगों की प्यास को लेकर ना हम राजनीति करते हैं और ना करेंगे । पर इस जबाब से सपा नेता संतुष्ट नहीं हुए और सदन से वाक् आउट कर गए । हद तो तब हो गई जब यू पी सरकार ने अपने ट्विटर पर बुंदेलखंड के जलाशयों की पानी से लबालब तस्वीरें डाली । महोबा में जब इन जलाशयों की वास्तविकता देखी गई तो हालत चौकाने वाले निकले । जिन जलाशयों को पानी से भरा दिखाया गया उनमे नाम मात्र का पानी मिला । चाहे वो कीरत सागर हो कोठी ताल । उर्मिल बाँध डेड लेबल से नीचे पहुँच गया है इस बाँध से महोबा,श्री नगर ,सिजहरी और बसौरा में जल प्रदाय किया जाता है ,। अर्जुन बाँध 90 फीसदी सूख गया है । यू पी सरकार का यह प्रचार अभियान अब उसी के गले की फांस बन गया है । समस्या को देख आँख बंद कर लेने से समस्या का समाधान नहीं होता । मुख्य मंत्री अखिलेश यादव ने 7 मई को प्रधान मंत्री मोदी से मुलाकत कर सूखे के मसले पर राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों को बतया था । जिसमे उन्होंने दवा किया था कि 78 हजार जल निकायों को दुरुस्त किया गया है , जिसमे टेंक ,तालाब , खेत तालाब सम्मलित हैं । एक लाख जल निकाय और जल केंद्र बनाने की बात कही गई । केंद्र ने उत्तर प्रदेश को आपदा कोष से ९३४ करोड़ की सहायता राशि प्रदान की है । प्रधान मंत्री से मुलाक़ात के बाद संतुष्ट बताये जा रहे अखिलेश यादव ने मीडिया से चर्चा के दौरान मीडिया पर बुंदेलखंड की गलत तस्वीर पेश करने का आरोप मड़ दिया । पत्रकार अगर आईना दिखाये तो नेताओ को नागवार गुजरेगा ही । अब देखिये महोबा जिले के किसान हीरा लाल यादव को पानी चोरी के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । उस पर आरोप है की उसने उर्मिल डेम से निकली पाइप लाइन के वाल्व को क्षति ग्रस्त कर पानी चुराया और अपने खेत की सिचाई की । जबकि यह पाइप लाइन पहले से ही क्षति ग्रस्त थी और उससे पानी बहता था । हीरालाल का कसूर सिर्फ इतना था की उसने बहते पानी के पास गड्ढ़ा बनाया और पानी खेत तक ले गया । पर संवेदन शील सरकार है कुछ भी कर सकती है । असल में सियासत का रंग ही कुछ ऐसा होता है , जिसमे काम कम और प्रचार ज्यादा होता है । कोई भी योजना लागू करने के पहले राजनैतिक लाभ हानि का गणित तय किया जाता है । यही कारण है की उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड इलाके में राहत की गंगा बहाई जा रही है या ये कहे की इसका दिखावा किया जा रहा है , वहीँ मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड इलाके के सूखा का पैसा दूसरे जिलों में खर्च किया जा रहा है । जब की दर्द दोनों जगह एक जैसा है ।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

modi-living-room

   पीएम नरेंद्र मोदी उज्जैन में आयोजित वैचारिक महाकुंभ में शिरकत करेंगे। वे 14 मई को इंदौर आएंगे और फिर हेलिकॉप्टर से दोपहर 12.30 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। यहां पर उनके लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं। लेकिन पीएम के लिए यहां पर जो छोटा सा घर तैयार किया गया है। इस घर में पीएम की प्रोटोकॉल को भी ध्यान में रखा गया है और उज्जैन के कुंभ सी गरिमा भी। पढ़ें, क्या है इस कुटिया की खासियत...वैचारिक महाकुंभ के आयोजन का पूरा दारोमदार राज्यसभा सदस्य अनिल माधव दवे पर है।- आयोजन के लिए 87 हेक्टेयर जमीन पर मंच, डोम और कॉटेज बनाए जा रहे हैं।- यहां पर दो कुटिया भी तैयार की गई हैं। इनका नामकरण भी हो चुका है। एक का नाम चित्रकूट तो दूसरी का पंचवटी रखा गया है।पीएम मोदी के लिए बनी पंचवटी का साइज 20 बॉय 25 वर्गफीट है। इसे दूर से देखेंगे तो लगेगा कि आप किसी गांव में आ गए हैं।- ईंट और मिट्टी से तैयार की इस कुटिया को अंदर-बाहर और नीचे (फर्श) गोबर से लीपा गया है।- बाहर माधव कॉलेज फाइन आर्ट्स के विद्यार्थियों ने चित्रकारी की है। उसे मालवा में मांडना कहते हैं।- अंदर सोफा है, टेबल-कुर्सी है, पलंग है, एसी है और एक अलमारी है। छत पर घास लगाई है।ऐसे तैयार हुई पीएम की कुटियाकुटिया को लेकर जब सांसद अनिल माधव दवे से पूछा गया कि शहर में चर्चा है कि इस कुटिया को बनाने में लाखों रुपए खर्च हुए हैं। इस पर दवे ने यहां मौजूद विशाल राजौरिया की ओर इशारा किया और पंचवटी और चित्रकूट दिखाने का कहा। इस पर राजौरिया ने पूरा हिसाब बताते हुए कहा कि पांच हजार रुपए में गोबर लिपाई का ठेका दिया। 10 हजार ईंट 30 हजार रुपए में खरीदी। झोपड़ी बनवाने में मजदूरी 20 हजार रुपए, 6 हजार में तखत खरीदे गए। 1500 रुपए में कुर्सी खरीदी गई। बिजली का काम थोड़ा जोखिम भरा होता है, इसलिए इस पर ज्यादा ध्यान दिया। बिजली के तार, फिटिंग और उपकरण पर 20 हजार रुपए खर्च हुए। 1.5 टन के दो एसी लगाए हैं। अब सोच लीजिए इस पूरी व्यवस्था पर कितना खर्च हुआ होगा। बमुश्किल एक लाख रुपये में ये बनकर तैयार हुई है। उन्होंने बताया कि यह जो दरवाजे और खिड़की आप देख रहे हैं। अनिल के पुराने मकान के हैं। उन्होंने बताया पंचवटी के निर्माण पर कोई फिजूल खर्च नहीं हुआ है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

ips-officers-ujjain

    सिंहस्थ महापर्व में शाही स्नान तथा पर्व स्नान पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था तथा क्राउड कंट्रोल के इंतजाम में भागीदारी के लिये भारतीय पुलिस अकादमी हैदराबाद के 136 प्रशिक्षु अधिकारी आज उज्जैन पहुँचे। इनमें विभिन्न राज्य के 121 प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी के साथ ही रायल भूटान के छह, मालदीप के चार और नेपाल के पाँच प्रशिक्षु अधिकारी शामिल हैं।    पुलिस नियंत्रण कक्ष में इन प्रशिक्षु पुलिस अधिकारियों को सिंहस्थ महापर्व के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रारम्भ में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री एस.एल.थाउसेन ने सिंहस्थ के इतिहास तथा धार्मिक एवं सांस्कृतिक परम्परा की जानकारी देते हुए हरिद्वार, प्रयाग तथा नासिक में सम्पन्न हो चुके कुंभ में की गई व्यवस्थाओं को बताया। श्री थाउसेन ने बताया कि सिंहस्थ में 5 करोड़ श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है। हाल ही में सम्पन्न पंचक्रोशी यात्रा में 12 लाख 50 हजार श्रद्धालु ने भागीदारी की, जो एक रिकार्ड है।   इस अवसर पर उप पुलिस महानिरीक्षक श्री राकेश गुप्ता ने सुरक्षा बंदोबस्त के बारे में जानकारी दी। पुलिस अकादमी के उप पुलिस महानिरीक्षक श्री जी.एस.राव मौके पर मौजूद थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

mp-karamchari

    जबलपुर हाईकोर्ट द्वारा सुनाये गये फैसला ‘पदोन्नति में आरक्षण’ के समर्थन में बुधवार की दोपहरी में मप्र कर्मचारी कांग्रेस   के प्रतिनिधि मण्डल ने ग्वालियर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम ज्ञापन जिलाधीश कार्यालय में एसडीएम को सौंपा। इसके अलावा 21 सूत्रीय मांगों के निराकरण के लिये पत्र सौंपा। मप्र कर्मचारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रवीन्द्र त्रिपाठी ने अपने कर्मचारियों के साथ नारेबाजी और प्रदर्शन करते हुए जिलाधीश कार्यालय पहुंचे । सुप्रीम कोर्ट कैविएट दायर मप्र सामान्य जाति एवं पिछड़ा वर्ग अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अरूण द्विवेदी एवं प्रान्तीय प्रवक्ता लक्ष्मीनारायण शर्मा ने बताया कि मोर्चा से जुडे़ घटक संगठन सजाकस के सर्व श्री इंजीनियर आरबी राय, पीसी जैन, पीएचई      डॉ केएस तोमर पशु  िचकित्सा     विभाग ने    आज माननीय सर्वोच्च न्यायालय में केविएट दायर कर दी है। विदित है कि माननीय मप्र हाईकोर्ट जबलपुर ने पदोन्नति में दिये गये आरक्षण को असंबेधानिक करार देते हुए मप्र सरकार द्वारा वर्ष 2002 में बनाये गये पदोन्निित नियमों को पारित करते हुए वर्ष 2002  से पदोन्नति में दिये गये आरक्षण को वापिस ले लिया जाये जिससे 15 हजार कर्मचारियों अधिकारियों को दी गयी पदोन्नति वापिस ले होगीं । जिला प्रशासन बगैर अनुमति के निकाली रैली अजाक्स के जिलाध्यक्ष मुकेश मौर्य ने सरकार से प्रमोशन में आरक्षण की नीति को सुधारने के लिये जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने के लिये रैली निकालने की अनुमति मांगी थी । एडीएम शिवराज वर्मा ने अजाक्स के आवेदन पर एसपी के पास अभिमत के लिये भेजा था, लेकिन पुलिस का कोई अभिमत नहीं आने के कारण रैली को अनुमति नहीं दी गयी । अजाक्स कार्यकर्ता इसके बावजूद रैली की शक्ल में ठाटीपुर से कलेक्ट्रेट तक गए। कानूनविद् एवं प्रशासनिक अफसर यह मानकर चल रहे हैं कि सरकार को ज्ञापन के बहाने यह रैली हाईकोर्ट के आदेश का विरोध है। रैली का आयोजन सीधे तौर पर हाईकोर्ट की अवमानना माना जरहा है।    मध्यप्रदेष सामान्य जाति एवं पिछडा वर्ग अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेष अध्यक्ष अरूण द्विवेदी एवं प्रांतीय प्रवक्ता लक्ष्मीनारायण शर्मा ने बताया कि मोर्चा से जुडे घटक संगठन सजाकस के सर्वश्री इंजीनियर आर. बी. राय, पी.सी. जैन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं डाॅ के.एस. तोमर पशु चिकित्सा विभाग ने आज माननीय सर्वोच्च न्यायालय में केवीयेट दायर कर दी है ।    विदित है कि माननीय मध्यप्रदेष हाइर्कोट जबलपुर ने आज एक ऐतहासिक फैसला करते हुए पदोन्नति में दिये गये आरक्षण को असंवेैधानिक करार देते हुए मध्यप्रदेष सरकार द्वारा वर्ष 2002 में बनाये गये पदोन्नति नियमों को खारित करते हुए वर्ष 2002 से पदोन्नति में दिये गये आरक्षण को वापस ले लिया है जिससे 15 हजार कर्मचारी अधिकारियों को दी गई पदोन्नति वापस लेनी होगी । मुख्य न्यायाधीन अजय माणिकराव खानविलकर करी प्रिंसिपल बैंच ने केवल नियुक्ति में दिये जा रहे आरक्षण को बैध माना है । मध्यप्रदेष सरकार इस फैसले के विरूद्ध माननीय सर्वोच्च न्यायालय में प्रकरण दायर करने की घोषणा कर चुके है इसी के दृष्टिगत उक्त केवियेट दायर की गई है ।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

mp-karamchari

    जबलपुर हाईकोर्ट द्वारा सुनाये गये फैसला ‘पदोन्नति में आरक्षण’ के समर्थन में बुधवार की दोपहरी में मप्र कर्मचारी कांग्रेस   के प्रतिनिधि मण्डल ने ग्वालियर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम ज्ञापन जिलाधीश कार्यालय में एसडीएम को सौंपा। इसके अलावा 21 सूत्रीय मांगों के निराकरण के लिये पत्र सौंपा। मप्र कर्मचारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रवीन्द्र त्रिपाठी ने अपने कर्मचारियों के साथ नारेबाजी और प्रदर्शन करते हुए जिलाधीश कार्यालय पहुंचे । सुप्रीम कोर्ट कैविएट दायर मप्र सामान्य जाति एवं पिछड़ा वर्ग अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अरूण द्विवेदी एवं प्रान्तीय प्रवक्ता लक्ष्मीनारायण शर्मा ने बताया कि मोर्चा से जुडे़ घटक संगठन सजाकस के सर्व श्री इंजीनियर आरबी राय, पीसी जैन, पीएचई      डॉ केएस तोमर पशु  िचकित्सा     विभाग ने    आज माननीय सर्वोच्च न्यायालय में केविएट दायर कर दी है। विदित है कि माननीय मप्र हाईकोर्ट जबलपुर ने पदोन्नति में दिये गये आरक्षण को असंबेधानिक करार देते हुए मप्र सरकार द्वारा वर्ष 2002 में बनाये गये पदोन्निित नियमों को पारित करते हुए वर्ष 2002  से पदोन्नति में दिये गये आरक्षण को वापिस ले लिया जाये जिससे 15 हजार कर्मचारियों अधिकारियों को दी गयी पदोन्नति वापिस ले होगीं । जिला प्रशासन बगैर अनुमति के निकाली रैली अजाक्स के जिलाध्यक्ष मुकेश मौर्य ने सरकार से प्रमोशन में आरक्षण की नीति को सुधारने के लिये जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने के लिये रैली निकालने की अनुमति मांगी थी । एडीएम शिवराज वर्मा ने अजाक्स के आवेदन पर एसपी के पास अभिमत के लिये भेजा था, लेकिन पुलिस का कोई अभिमत नहीं आने के कारण रैली को अनुमति नहीं दी गयी । अजाक्स कार्यकर्ता इसके बावजूद रैली की शक्ल में ठाटीपुर से कलेक्ट्रेट तक गए। कानूनविद् एवं प्रशासनिक अफसर यह मानकर चल रहे हैं कि सरकार को ज्ञापन के बहाने यह रैली हाईकोर्ट के आदेश का विरोध है। रैली का आयोजन सीधे तौर पर हाईकोर्ट की अवमानना माना जरहा है।    मध्यप्रदेष सामान्य जाति एवं पिछडा वर्ग अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेष अध्यक्ष अरूण द्विवेदी एवं प्रांतीय प्रवक्ता लक्ष्मीनारायण शर्मा ने बताया कि मोर्चा से जुडे घटक संगठन सजाकस के सर्वश्री इंजीनियर आर. बी. राय, पी.सी. जैन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं डाॅ के.एस. तोमर पशु चिकित्सा विभाग ने आज माननीय सर्वोच्च न्यायालय में केवीयेट दायर कर दी है ।    विदित है कि माननीय मध्यप्रदेष हाइर्कोट जबलपुर ने आज एक ऐतहासिक फैसला करते हुए पदोन्नति में दिये गये आरक्षण को असंवेैधानिक करार देते हुए मध्यप्रदेष सरकार द्वारा वर्ष 2002 में बनाये गये पदोन्नति नियमों को खारित करते हुए वर्ष 2002 से पदोन्नति में दिये गये आरक्षण को वापस ले लिया है जिससे 15 हजार कर्मचारी अधिकारियों को दी गई पदोन्नति वापस लेनी होगी । मुख्य न्यायाधीन अजय माणिकराव खानविलकर करी प्रिंसिपल बैंच ने केवल नियुक्ति में दिये जा रहे आरक्षण को बैध माना है । मध्यप्रदेष सरकार इस फैसले के विरूद्ध माननीय सर्वोच्च न्यायालय में प्रकरण दायर करने की घोषणा कर चुके है इसी के दृष्टिगत उक्त केवियेट दायर की गई है ।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

PM-MODI

मोदी की परीक्षा में mp  के सांसद फेल मध्यप्रदेश के सांसदों को मिली नसीहत      मध्यप्रदेश के कई सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ली गई परीक्षा में फेल हो गए, लिहाजा उन्हें मोदी की हिदायत का सामना करना पड़ा। परीक्षा में विदेश मंत्री व विदिशा की सांसद सुषमा स्वराज पहले नंबर पर रहीं।  दरअसल तकनीक के इस युग में प्रधानमंत्री ने अपने सभी सांसदों को सोशल मीडिया यानि फेसबुक व ट्वीटर पर सक्रिय रहकर जनता से जुडऩे को कहा था। इस मामले में दो दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा सांसदों के साथ बैठक में सभी सांसदों  को सोशल साइट का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने के लिए कहा है। मोदी ने सोशल साइट पर लापरवाह सांसदों को हिदायत दी है कि भविष्य में सोशल साइट पर निष्क्रिय रहना सांसदों के साथ ही मंत्रियों के परेशानी का कारण बन सकता है। विदिशा में सांसद और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज सबसे ज्यादा सक्रिय हैं। मोदी के रिपोर्ट कार्ड में सुषमा के 4586135 फालोअर्स होने के साथ नियमित ट्वीट भी हैं। रिपोर्ट में भोपाल के सांसद आलोक संजर को भी सोशल मीडिया पर निष्क्रय बताया गया। दमोह के सांसद प्रहलाद पटेल को तर्कसंगत पोस्ट करने को कहा गया है। इन्हें सक्रिय रहने की हिदायत नरेन्द्र सिंह तोमर, राकेश सिंह, रीति  पाठक, रोडमल, फग्गन सिंह कुलस्ते, अनूप मिश्रा, भागीरथ प्रसाद, लक्ष्मी नारायण यादव, वीरेंद्र कुमार, नागेंद्र सिंह, जनार्दन मिश्रा, दलपत सिंह परस्ते, बोधी सिंह भगत, उदय प्रताप सिंह, मनोहर ऊंटवाल, सावित्री ठाकुर, सुधीर गुप्ता, सुभाष पटेल, नंद कुमार चौहान, ज्योति धुर्वे। सांसदों के सोशल साइट पर निष्क्रिय रहने से परेशान मोदी ने तीन केंद्रीय मंत्रियों को सांसदों और अन्य मंत्रियों को सोशल साइट पर सक्रिय रहने के लिए प्रशिक्षण देने के लिए कहा है। ये मंत्री हैं ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और पीएमओ राज्यमंत्री जीतेंद्र सिंह। इंदौर की सांसद सुमित्रा महाजन के लोस अध्यक्ष होने के कारण उनका मूल्यांकन नहीं किया गया।     Attachments area          

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

नर्मदा के तट पर अमृत का मेला  सरकारी इंतजाम अली खा पी गए सिंहस्थ को

मध्यप्रदेश सरकार का जुमला ''क्षिप्रा के तट पर अमृत का मेला '' भी सिर्फ जुमला बन कर रह गया । सरकारी कारिंदे कई बार गलतियां करते हैं इस बार भी जुमला गढ़ने में गड़बड़ हो गई ।क्योंकि जब पानी के लिए क्षिप्रा से नर्मदा को जोड़ा गया तो क्षिप्रा का अस्तित्व ख़त्म हो गया और वह नर्मदा में तब्दील हो गई । ठीक वैसे ही जैसे गंगा से मिलकर सब कुछ गंगा हो जाता है । लेकिन मध्यप्रदेश के सरकारी अफसर तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को गुमराह करने में लगे थे सो नर्मदा और क्षिप्रा में हुए झोलझाल को दबा दिया गया । साधुओं ,संत महात्माओं और शिवराज सिंह के आकर्षक विज्ञापनों की चकाचौंध में सिंहस्थ को आस्था का केंद्र बनाए जाने की बजाए बाजार में तब्दील करने की कोशिश अफसरों ने की । लेकिन हुअत वही जो राम रची राख । पहले दिन से ही सिंहस्थ पर मुख्यमंत्री की अफसरी भारी पड़ गयी और उज्जैन उन नज़रों से वंचित रह गया जो उसे बारह बारस बाद यहाँ देखने थे । कड़वा सत्य पहले दिन कुम्भ की जो छटा होती है ,वह इस बार नदारत रही । सरकारी कारिंदों ने कुम्भ के पहले दिन लोगों की संख्या को लेकर कुतर्क किये। कहा गया पचास लाख लोग आये हैं। लेकिन संख्या बमुश्किल पांच लाख के आसपास रही । जिन लोगों ने पिछले उज्जैन कुम्भ को देखा था उनका कहना था इस बार श्रद्धालु कम और सरकारी इंतजाम अली ज्यादा हैं । जिस कारण यह मेला श्रद्धा का केंद्र होने की बजाये बड़े बाजार में तब्दील सा हो गया । महंत चतुरानंद ने तो यह तक कहा कि सरकार ने धर्म के मामले में जो अति उत्साह दिखाकर सरकारीकरण कर दिया है । वह न तो उज्जैन के लिए न ही सिंहस्थ के लिए हितकर है । स्वामी पुष्करनंद का कहना है धर्म अपना काम अपने आप करता है वह किसी का मोहताज नहीं है खासकर सरकार का तो कतई नहीं है । सरकार ने जहाँ जहाँ टांग अड़ाई वहां वहां बंटाधार ही होता है। कुम्भ के पहले दिन पहले शाही स्नान का दिन इतना सामान्य रहा कि उज्जैन वाले सरकारी इंतजामात को कोस्ते नजर आये। श्रद्धालु कम और पुलिस और शासकीय कर्मचारी इस सिंहस्थ की शोभा बढ़ाते नजर आये। नर्मदा के टत पर अमृत का मेला ऋषि अजयदास की माने तो सरकार ने क्षिप्रा को ख़त्म कर दिया है। जैसे ही नर्मदा जल से क्षिप्रा को भरा गया क्षिप्रा का अस्तित्व ही ख़त्म हो गया। अब इसका प्रचार ''क्षिप्रा के तट पर अमृत का मेला '' नहीं ''नर्मदा के तट पर अमृत का मेला होना चाहिए। ऋषि अजय दास कहते हैं संत समुदाय ने इस बार खासकर नागा साधुओं ने काफी सयंम से काम लिया नहीं तो सरकार की इस गलती के लिए उसे लेने के देने पड़ जाते। सिंहस्थ का आकर्षण साधू सन्यासी होते हैं अगर नर्मदा के मसले पर वे बेरुखी अख्तियार कर लेते तो सिंहस्थ प्रारम्भ ही नहीं हो पाता। इस कारण वैसे भी उज्जैन सिंहस्थ कुछ नीरस सा है। बुद्धू बनाया बुद्धूबक्से ने मध्यप्रदेश के रीजनल चैनल के रिपोर्टर ऐसे भागा दौड़ी कर के रिपोर्ट दे रहे थे कि पांव रखने की जगह नहीं है। लेकिन हाल वहां आगे पाट पीछे सपाट वाला था। चंद सिक्कों में गिरवी रखे यह न्यूज़ चैनल आम लोगों को बुद्धू बनाने में लगे थे । जिन लोगों ने इनका झूठ देखा उसे लगा भोपाल से उज्जैन तक के सारे रास्ते श्रद्धालुओं से अटे पड़े हैं। मजे की बात यह है कि सिंहस्थ को लेकर जनसम्पर्क विभाग ने अँधा बांटे रेवड़ी की तर्ज पर विज्ञापन बांटे और समझ लिया कि कुम्भ सफल हो गया। सरकार के पिट्ठू न्यूज़ चैनल को जनसम्पर्क विभाग के भूतल पर बैठने वाले एक अधिकारी कमांड दे रहे थे की अब तक 10 लाख लोग पहुंचे हैं और अब 30 लाख पहुँच गए हैं यह चलाएं। एक चैनल प्रमुख ने यह सब रिकॉर्ड कर लिया है। जाहिर है झूठ के हाथ पैर नहीं होते। अभी तो सिंहस्थ शुरू हुआ है और घपलों घोटालों की बू आने लगी है। सामाजिक कार्यकर्ता सक्रीय हो गए हैं। धीरे धीरे rti के जरिये दूध का दूध और पानी का पानी होगा कि कितने कितने का घपला किस किस ने किया है। सरकारी कारिंदों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को गुमराह कर के 500 करोड़ के ऊपर की राशि सिर्फ प्रचार-प्रसार में खर्च कर दी,140 करोड़ के टूटे-फूटे शौचालय बनवा दिए। सरकारी माल का दुरूपयोग कैसे किया जाता है उज्जैन सिंहस्थ इसकी भी मिसाल बनेगा। चांडाल योग चांडाल योग और कुम्भ की जब बात होती तो यह नोट खाऊ अफसर कह देते कि कहे का चांडाल योग , क्या बिगाड़ लेगा ... हमारा कुछ बिगड़ा क्या ? जितने मालखाने वाले हैं उनके लिए चांडाल योग और सिंहस्थ लाभ का सौदा रहा है ,लेकिन महाकाल इनकी ऐसी कुगत करेंगे कि इनकी शक्लें इतिहास के चांडालों में दर्ज हो जाएंगी ।वैसे भी इस बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के सिपहसलारों ने सिंहस्थ का सरकारीकरण कर उसका सत्यानाश कर दिया हैं ऐसे में भाड़े का मीडिया है जिसे सिर्फ हरा ही हरा दिख रहा है ,ऐसा लगता है मीडिया कि जवाबदेही जनता के प्रति न होके भ्रस्ट सिस्टम के प्रति हो । मुख़्यमंत्री शिवराज सिंह ने जब सिंहस्थ शुरू होने से पहले मीडिया को चाय पर बुलाया तो एक पत्रकार ने कहा साब माल [विज्ञापन ] दे कर गले तक तर कर दिया है। जाहिर है जो गले तक तर हैं वह पत्रकारिता क्या करेंगे और सच क्या लिखेंगे और क्या सच दिखाएंगे। फिलहाल चांडाल योग का असर अभी ब्रम्हांड पर है। उज्जैन , सिंहस्थ और इसके इंतजाम अली इससे बचे रहें हम सिर्फ इसकी प्रार्थना कर सकते हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

अन्तर्राष्ट्रीय विचार महाकुंभ

मुख्यमंत्री चौहान ने की समीक्षा अंतर्राष्ट्रीय विचार महाकुंभ के तहत सिंहस्थ के सार्वभौम संदेश पर उज्जैन जिले के ग्राम निनोरा में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी की व्यापक तैयारियाँ जारी हैं। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज संगोष्ठी की तैयारियों की समीक्षा की। आगामी 12 से 14 मई तक इस संगोष्ठी के उदघाटन सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघ चालक श्री मोहन भागवत और समापन सत्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी शामिल होंगे। संगोष्ठी में चार विषय कृषि, कुटीर उद्योग, महिला सशक्तिकरण और स्वच्छता एवं सरिता पर विचार-विमर्श होगा।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने संगोष्ठी के गरिमामय आयोजन की सभी तैयारियाँ समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये। बताया गया कि संगोष्ठी में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न विषय के विद्वान शामिल होंगे। आमंत्रितों के आवास और परिवहन की व्यवस्था की जा रही है। आयोजन संबंधी दायित्व इंदौर प्रशासन को सौंपा गया है। कार्यक्रम स्थल के संबंध में समन्वय जन-अभियान परिषद करेगी। संगोष्ठी की वेबसाइट तैयार की गयी है। कार्यक्रम स्थल पर प्राचीन भारतीय संस्कृति के विकास तथा मध्यप्रदेश के विकास पर केन्द्रित प्रदर्शनियाँ लगाई जायेगी।बैठक में पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री सुरेन्द्र पटवा, सांसद अनिल दवे, इंडिया फाउन्डेशन के डायरेक्टर राम माधव, मुख्य सचिव अंटोनी डिसा, माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति बी.के. कुठियाला, अपर मुख्य सचिव एस. आर.मोहंती, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव इकबाल सिंह बैंस, प्रमुख सचिव संस्कृति मनोज श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एस.के.मिश्रा सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

अन्तर्राष्ट्रीय विचार महाकुंभ

मुख्यमंत्री चौहान ने की समीक्षा अंतर्राष्ट्रीय विचार महाकुंभ के तहत सिंहस्थ के सार्वभौम संदेश पर उज्जैन जिले के ग्राम निनोरा में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी की व्यापक तैयारियाँ जारी हैं। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज संगोष्ठी की तैयारियों की समीक्षा की। आगामी 12 से 14 मई तक इस संगोष्ठी के उदघाटन सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघ चालक श्री मोहन भागवत और समापन सत्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी शामिल होंगे। संगोष्ठी में चार विषय कृषि, कुटीर उद्योग, महिला सशक्तिकरण और स्वच्छता एवं सरिता पर विचार-विमर्श होगा।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने संगोष्ठी के गरिमामय आयोजन की सभी तैयारियाँ समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये। बताया गया कि संगोष्ठी में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न विषय के विद्वान शामिल होंगे। आमंत्रितों के आवास और परिवहन की व्यवस्था की जा रही है। आयोजन संबंधी दायित्व इंदौर प्रशासन को सौंपा गया है। कार्यक्रम स्थल के संबंध में समन्वय जन-अभियान परिषद करेगी। संगोष्ठी की वेबसाइट तैयार की गयी है। कार्यक्रम स्थल पर प्राचीन भारतीय संस्कृति के विकास तथा मध्यप्रदेश के विकास पर केन्द्रित प्रदर्शनियाँ लगाई जायेगी।बैठक में पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री सुरेन्द्र पटवा, सांसद अनिल दवे, इंडिया फाउन्डेशन के डायरेक्टर राम माधव, मुख्य सचिव अंटोनी डिसा, माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति बी.के. कुठियाला, अपर मुख्य सचिव एस. आर.मोहंती, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव इकबाल सिंह बैंस, प्रमुख सचिव संस्कृति मनोज श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एस.के.मिश्रा सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

शिवराज ने किया जय महाकाल

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मानवता के कल्याण और सिंहस्थ महापर्व निर्विघ्न सम्पन्न होने के उद्देश्य से सपरिवार उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मन्दिर में देव-दर्शन कर पूजन-अर्चन किया। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ महापर्व सब मिल-जुल कर मनायें। मुख्यमंत्री ने दर्शन के बाद श्री ओंकारेश्वर, श्री सिद्धिविनायक तथा साक्षी गोपाल के दर्शन भी किये।मुख्यमंत्री ने सपरिवार महन्त श्री प्रकाशपुरी जी से आशीर्वाद प्राप्त कर प्रसादी ग्रहण की। उन्होंने महन्तश्री से कहा कि आपकी कृपा बनी रहे। महन्त प्रकाशपुरी ने कहा कि राज्य सरकार ने सिंहस्थ महापर्व के सफल आयोजन के लिये बहुत अच्छी व्यवस्थाएँ और विकास के बहुत काम किये हैं। महाकाल ही सिंहस्थ को निर्विघ्न सम्पन्न करवायेंगे, ऐसी ईश्वर से कामना है। महन्तश्री ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे 18 अप्रैल को महानिर्वाणी अखाड़े की पेशवाई में समय निकालकर अवश्य आयें। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ प्रभारी मंत्री भूपेन्द्रसिंह, स्कूल शिक्षा मंत्री पारस जैन, विधायक सतीश मालवीय, उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री जगदीश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।मुख्यमंत्री ने आव्हान अखाड़े के भवन को कर-मुक्त करवाने की घोषणा कीमुख्यमंत्री सन्तों से सपत्नीक आशीर्वाद लिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन के ग्राम सदावल स्थित श्री पंचदशनाम आव्हान अखाड़ा के नव-निर्मित भवन को नगर निगम कर से मुक्त करवाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री से अखाड़े के साधु-समाज ने नव-निर्मित भवन को टेक्स मुक्त करवाने का आग्रह किया था। मुख्यमंत्री ने आग्रह को स्वीकार करते हुए मौके पर ही भवन को कर-मुक्त करवाने की घोषणा की। इस पर साधु-समाज ने हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री को तहेदिल से आशीर्वाद दिया। इसके पूर्व साधु-सन्तों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुष्पहारों से मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर आव्‍हान अखाड़े के सभापति श्रीमहन्त अमर शब्दानंदपुरी, महामंत्री सत्यगिरि, महन्त जय-विजय भारती सहित बड़ी संख्या में सन्त और महन्त उपस्थित थे।आव्हान अखाड़े के बाद मुख्यमंत्री श्री पंच अग्नि अखाड़ा स्थल पहुँचे, जहाँ सन्त-समाज ने अखाड़े में अब तक हुए विकास व निर्माण कार्यों के लिये मुख्यमंत्री को साधुवाद दिया। इस दौरान अग्नि अखाड़े के सभापति श्रीमहन्त ब्रह्मचारी गोपालानंद, महामंत्री गोविंदानंद ब्रह्मचारी, श्रीमहन्त लालबाबा, स्वामी मुक्तानंद सहित काफी संख्या में अखाड़े के साधु-सन्त उपस्थित थे। श्री चौहान ने दोनों अखाड़ों के सन्त-महन्त एवं साधुओं से सपत्नीक आशीर्वाद प्राप्त किया। अखाड़ों के भ्रमण के दौरान प्रभारी मंत्री श्री भूपेन्द्रसिंह, अखिल भारती अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेन्द्रगिरि और अधिकारी मौजूद थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

कुम्भ में बैंगनी ड्रेस में मुस्तैदी से तैनात हैं सफाईकर्मी

उज्जैन में 22 अप्रैल से 21 मई तक होने वाले सिंहस्थ में मेला क्षेत्र में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की योजना तैयार की गयी है। मेला क्षेत्र में बैंगनी कलर की ड्रेस में सफाईकर्मी नियमित रूप से सफाई कार्य को अंजाम दे रहे हैं। सिंहस्थ के दौरान शाही स्नान के दिनों में एक करोड़ श्रद्धालु प्रतिदिन तथा सामान्य दिनों में 20 से 25 लाख श्रद्धालु मेला क्षेत्र में रहेंगे। लगभग 1000 से 1200 मीट्रिक टन कचरा प्रति सामान्य दिनों में उठाया जायेगा। कचरे की यह मात्रा शाही स्नान के दिनों में लगभग दुगनी हो जायेगी। उज्जैन नगर निगम ने शाही स्नान के दिनों में प्रतिदिन 2500 मीट्रिक टन कचरा उठाने की योजना बनायी है। इसी दौरान उज्जैन के शहरी क्षेत्र में भी प्रतिदिन 300 मीट्रिक टन कचरा उठाया जायेगा। कचरा निपटान की दृष्टि से मेला क्षेत्र को पैकेज-ए तथा पैकेज-बी में बाँटा गया है। पैकेज-ए में दत्त अखाड़ा और महाकाल जोन शामिल हैं। कांट्रेक्टर द्वारा पैकेज-ए के क्षेत्र में 3000 सफाईकर्मी तैनात किये जायेंगे। पैकेज-बी में कालभैरव और मंगलनाथ जोन को शामिल किया गया है। मेले के दौरान इन क्षेत्रों में 2000 सफाईकर्मी की तैनाती रहेगी। घाटों तथा घाट क्षेत्र में, विशेषतौर पर सफाई के लिये मेन्युअल के साथ मेकेनिकल व्यवस्था की जायेगी। जेट मशीन का इस्तेमाल घाटों की सफाई के लिये किया जायेगा। क्षिप्रा नदी में बहते कचरे को इकट्ठा करने के लिये नेट का इस्तेमाल भी किया जायेगा। मेला क्षेत्र में सकरे रास्तों पर 45 छोटे वाहन नियमित रूप से कचरा इकट्ठा करेंगे। करीब 20 ट्वीन डंपर प्लेसर ट्रक भी इस्तेमाल होंगे। सफाई कार्य में 10 काम्पेक्टर व्हीकल, 8 कैरिंग मूवेबल काम्पेक्टर व्हीकल, 40 टीपर वाहन और 40 डम्पर प्लेसर व्हीकल-सह-कंटेनर उपयोग में लाये जायेंगे।सिंहस्थ के दौरान मेला क्षेत्र में करीब 400 किलोमीटर लम्बाई में विभिन्न सड़कों की सफाई रोड स्वीपिंग मशीन द्वारा की जायेगी। इसके लिये 4 मशीन प्रतिदिन काम करेंगी। इन मशीनों की स्पीड 15 किलोमीटर प्रतिघंटा होती है। सिंहस्थ में विभिन्न जोन क्षेत्र में अलग-अलग सड़क पर सफाईकर्मी तैनात रहेंगे। अस्सी फीट सड़क पर प्रत्येक 50 मीटर पर एक सफाईकर्मी, 60 फीट रोड पर प्रत्येक 100 मीटर पर एक सफाईकर्मी तैनात रहेगा। मेला क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिये विशेष निगरानी दस्ते लगातार कार्य करते रहेंगे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

सिंहस्थ से पहले रामघाट पर क्षिप्रा आरती

उज्जैन में 22 अप्रैल से 21 मई तक होने वाले सिंहस्थ के लिये उज्जैन नगर सँवर गया है। सिंहस्थ की सौगातों के अवलोकन के लिये शहर के नागरिक वाहनों को त्याग कर पदयात्रा पर निकल पड़े। चारों दिशाओं से शाम 6.30 बजे बड़ी संख्या में श्रद्धालु क्षिप्रा तट पर रामघाट और दत्त अखाड़ा पहुँचे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति में माँ क्षिप्रा का अभिनंदन किया गया। एलईडी लाइट की रोशनी से नहाया हुआ रामघाट और दत्त अखाड़ा लोगों को सुखद अनुभूति करवा रहा था। इस अद्भुत नजारे को ड्रोन केमरे से भी शूट किया गया। खाद्य एवं आपूर्ति उप समिति की बैठक में समीक्षासिंहस्थ के दौरान खाद्य पदार्थों की आपूर्ति के लिये उप समिति गठित की गयी है। उप समिति की बैठक में बताया गया कि खाद्य, नागरिक आपूर्ति विभाग मेला क्षेत्र में अस्थाई राशन-कार्ड जारी करेगा। इसके साथ ही 17 रसोई गैस एजेंसी को गैस की आपूर्ति की जवाबदारी दी गयी है। मेला क्षेत्र में दूध की आपूर्ति के लिये 145 अस्थाई सेंटर होंगे। समिति की बैठक में खाद्य पदार्थों के परिवहन की व्यवस्था पर भी चर्चा की गयी। बैठक में यह भी तय हुआ कि जोन एवं सेक्टर कार्यालयों में उचित मूल्य दुकान, दुग्ध-पार्लर, नाप-तौल और खाद्य निरीक्षकों के मोबाइल नम्बर भी प्रदर्शित किये जायेंगे।सिंहस्थ को पॉलिथीन-मुक्त बनाने के लिये चलेगा अभियानसिंहस्थ को पॉलिथीन-मुक्त बनाने के लिये लगातार अभियान चलाया जायेगा। इसके लिये गठित उप समिति जन-भागीदारी के साथ मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं को पॉलिथीन का उपयोग न करने की समझाइश देंगे। मेला क्षेत्र में इसके लिये पर्याप्त मात्रा में दोना-पत्तल और स्टील के बर्तन की आपूर्ति सुनिश्चित की जायेगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

तीर्थ हैं क्षिप्रा के तट जहाँ से मिलती है मुक्ति

अनादि नगरी उज्जयिनी 'भौमतीर्थ'' भी है और 'नित्य तीर्थ'' भी है। भारत की ह्रदय-स्थली यह नगरी सृष्टि के प्रारंभिक काल से ही दिव्य पावन-कारिणी शक्ति से ओत-प्रोत रही है। स्कंद पुराण के अनुसार तो यहाँ पग-पग पर मोक्ष-स्थल तीर्थ बसे हैं। अवंतिखण्ड के अनुसार यहाँ 'महाकाल वन'' था, जहाँ सैकड़ों शिवलिंग थे, अत: उनके प्रभाव से यहाँ की पूरी भूमि नित्य तीर्थ बन गयी। इसकी पुष्टि वायु पुराण, लिंग पुराण, वराह पुराण भी करते हैं।इस नगर में बहने वाली पुण्य सलिला क्षिप्रा का वर्णन यजुर्वेद में 'शिप्रे अवे: पय:'' के रूप में आया है। यह नदी इस नगर के तीन ओर से बहती है, इसलिये इसका 'करधनी'' नामकरण भी किया गया है। इस नगरी में आकर इसके घाटों पर स्नान करने से व्यक्ति को मुक्ति प्राप्त हो जाती है तथा यह स्थल स्वयमेव तीर्थ बन जाते हैं। कहा जाता है कि सौ योजन (चार सौ कोस) दूर से भी यदि कोई क्षिप्रा नदी का स्मरण मात्र करता है तब उसके सब पाप नष्ट हो जाते हैं तथा वह स्वर्ग-लोक को प्राप्त कर लेता है। मालवा की मोक्षदायिनी गंगा अर्थात् क्षिप्रा अपने उद्गम स्थल से कुल 120 मील (195 किलोमीटर) बहकर चम्बल (चर्मण्यवती) में मिलती है। नगर में इसके तटों पर धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक साधनाएँ कर अनेक साधकों ने सिद्धि प्राप्त की हैं। इसीलिये इसके तटों पर बसे मंदिर, आश्रम एवं उपासना-स्थल सांसारिकता से मुक्ति दिलाकर बैकुण्ठवासी बनाने में सहायक हैं। इस भवसागर से पार उतारने में इस नगरी को मोक्षदायिनी माना गया है। स्कन्द पुराण के अवंतिखण्ड में क्षिप्रा के तट स्थित घाट ही तीर्थ-स्थल माने गये हैं, जिनकी महिमा का गान किया गया है। उत्तरवाहिनी क्षिप्रा का स्वरूप ओखलेश्वर से मंगलेश्वर तक पूर्ववाहिनी है। इसी अवंतिखण्ड में इस नगरी के जिन तीर्थों का उल्लेख किया गया है, वह शंखोद्वार, अजागन्ध, चक्र, अनरक, जटाभृंग, इन्द, गोप, चिविटा, सौभाग्यक, घृत, शंखावर्त, सुधोदक, दुर्धर्ष, गोपीन्द्र, पुष्पकरण्ड, लम्पेश्वर, कामोदक, प्रयाग, भद्रजटदेव, कोटि, स्वर्णक्षुक, सोम, वीरेश्वर, नाग, नृसिंह इत्यादि हैं।इस नगरी में अनेक सरोवर, कुएँ, बावड़ियाँ, तालाब, कुण्ड और क्षिप्रा नदी है। यहाँ के सप्त सागरों में रत्नाकर, सोला या पुरुषोत्तम, विष्णु, गोवर्धन, क्षीर, पुष्कर और रुद्रसागर आदि रहे हैं। यह नगरी जल-सम्पदा से हर युग में हरी-भरी रही है। यहाँ के प्राकृतिक सौंदर्य का अनेक कवियों ने अपने साहित्य में उल्लेख किया है।क्षिप्रा के तट स्थित कई दर्शनीय एवं पर्यटन-स्थल हैं, जिनमें त्रिवेणी स्थित नवग्रह एवं शनि मंदिर, नृसिंहघाट, रामघाट, मंगलनाथ, सिद्धनाथ, कालभैरव, भर्तृहरि की गुफा, कालियादेह महल, सूर्य मंदिर आदि हैं। यहाँ वर्षभर लाखों श्रद्धालुओं का आना-जाना बना रहता है।उज्जयिनी की मोक्षदायिनी क्षिप्रा के तटों पर विश्व-प्रसिद्ध सिंहस्थ महापर्व के दौरान एक 'लघु भारत'' उपस्थित हो जाता है। यही कारण है कि क्षिप्रा किनारे के घाट अन्य पवित्र नगरियों के घाटों से कमतर नहीं हैं। देश-विदेश के कई श्रद्धालु और आस्तिकजन द्वारा क्षिप्रा किनारे के इन्हीं घाटों पर अपने पितृ पुरुषों की आत्मा की सद्गति के लिये श्राद्ध और तर्पण आदि कर उज्जयिनी की महिमा को विस्तारित किया जाता है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

सिंहस्थ में रोजाना डेढ़ लाख श्रद्धालुओं को मिलेगा सस्ता खाद्यान्न

16 सेक्टर में स्थापित होंगी 40 उचित मूल्य दुकान उज्जैन में 22 अप्रैल से 21 मई तक होने वाले सिंहस्थ के दौरान सिंहस्थ मेला क्षेत्र में लगभग डेढ़ लाख साधु-संत और उनके अनुयायियों को 60 दिन तक प्रतिदिन 500 ग्राम खाद्यान्न, 150 ग्राम शक्कर और प्रति व्यक्ति प्रतिदिन एक लीटर केरोसिन रियायती दर पर उपलब्ध करवाया जायेगा। इसके लिये सिद्धवट, काल भैरव, गढ़कालिका सेक्टर में 6, मंगलनाथ, खिलचीपुर, खाक चौक में 13, रंजीत, दत्त अखाड़ा, मुल्लापुरा, उजड़खेड़ा, भूखी माता में 17, हरसिद्धि, नरसिंह घाट, लालपुर एवं चिंतामन गणेश सेक्टर में 4, इस तरह पूरे मेला क्षेत्र में 40 अस्थायी उचित मूल्य दुकान स्थापित की जायेगी। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने सिंहस्थ के दौरान प्रति व्यक्ति प्रतिदिन की जरूरत का आकलन किया है। गेहूँ प्रति व्यक्ति 350 ग्राम, 60 दिन के लिये 21 किलोग्राम का वितरण किये जाने का अनुमान लगाया गया है। इस तरह डेढ़ लाख सदस्य के लिये 3150 मीट्रिक टन गेहूँ, प्रति व्यक्ति 150 ग्राम चावल प्रतिदिन के मान से 60 दिन के लिये 9 किलोग्राम प्रति सदस्य के हिसाब से डेढ़ लाख लोगों के हिसाब से 1350 मीट्रिक टन चावल, इसी तरह डेढ़ लाख लोगों के लिये 1350 मीट्रिक टन शक्कर, 90 मीट्रिक टन नमक और 300 किलो लीटर केरोसिन की आपूर्ति की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से 1000 मीट्रिक टन गेहूँ और 50 मीट्रिक टन चावल भी खुले बाजार में विक्रय के लिये उपलब्ध रहेगा।60 हजार गैस सिलेण्डर की खपतसिंहस्थ मेला क्षेत्र में प्रत्येक सेक्टर में 16 अस्थायी गैस एजेंसी की स्थापना की जा रही है। सिंहस्थ में साधु-संत और उनके अनुयायियों को 5 किलो के सिलेण्डर वितरित किये जायेंगे। मेला अवधि में 60 हजार सिलेण्डर की खपत का अनुमान लगाया गया है। सिंहस्थ के दौरान उज्जैन नगर एवं उज्जैन पहुँच मार्गों पर 53 पेट्रोल-डीजल पम्प संचालित हो रहे हैं। इनकी भण्डारण क्षमता 1101 किलोलीटर पेट्रोल और 1612 किलोलीटर डीजल की है। वर्तमान में पेट्रोल 56 हजार लीटर और डीजल की प्रतिदिन औसत खपत 76 हजार लीटर है। सिंहस्थ में पेट्रोल एक लाख 32 हजार लीटर और डीजल एक लाख 66 हजार लीटर की खपत का अनुमान लगाया गया है। सिंहस्थ के दौरान खाद्यान्न, गैस सिलेण्डर और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिये 16 सहायक आपूर्ति अधिकारी, 44 कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सहित लगभग 100 व्यक्ति का अमला लगातार काम करेगा। इन कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण भी दिलवाया गया है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

श्रीकृष्ण ने उज्जयिनी में मिला था 64 कला का ज्ञान

सम्पूर्ण शिक्षा प्राप्त की थी 126 दिन में उज्जैन, जो पूर्व में उज्जयिनी नगरी के नाम से विख्यात था, शैक्षणिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण रहा है। शिक्षा-स्थली के रूप में यह नगरी नालंदा और काशी के पहले से स्थापित रही है। उज्जयिनी में जगदगुरु योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण ने अपने भाई बलराम और मित्र सुदामा के साथ तपोनिष्ठ महर्षि सान्दीपनी से धनुर्विद्या, अस्त्र, मंत्रोपनिषद, गज और अश्वारोहण सहित 64 कला का ज्ञान प्राप्त किया था। भगवान श्रीकृष्ण ने यह सम्पूर्ण शिक्षा 126 दिन में प्राप्त कर ली थी।जब पूरा सँसार अज्ञान, अशिक्षा और अँधकार में भटक रहा था, तब भारत की ह्रदय-स्थली उज्जयिनी में महर्षि सान्दीपनी का गुरूकुल अपने उत्कर्ष पर था। शिक्षा के उदात मूल्यों से ओत-प्रोत सुविख्यात गुरूकुलों में वेदों, वेदांगों, उपनिषदों सहित 64 कला की शिक्षा दी जाती थी। वहीं मंत्र, न्याय-शास्त्र, राजनीति-शास्त्र, धर्म-शास्त्र, नीति-शास्त्र और अश्व-अस्त्र-शस्त्र संचालन की शिक्षा भी दी जाती थी। यज्ञोपवीत संस्कार होने के बाद ही आश्रम में प्रवेश मिलता था तथा शिष्यों को आश्रम-व्यवस्था के ब्रह्मचर्य नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करना पड़ता था। गुरू का सम्मान और उनकी आज्ञा सर्वोपरि रहती थी।उल्लेखनीय है कि उज्जयिनी के राजा विन्द और अनुविन्द की प्रिय बहन मित्रविन्दा से भगवान श्रीकृष्ण ने विवाह किया था। महाभारत में युधिष्ठिर के बहुअर्थी चर्चित प्रसंग 'नरो व कुंजरो वा'' और 'प्रमर्थन घोर मालवेन्द्रस्य वर्मण: अश्वत्थामा हत:''। में वर्णित चर्चित हाथी इन्हीं राजाओं का था, जो महाभारत के युद्ध में उज्जयिनी से भेजा गया था। उज्जयिनी में अनादि काल से गुरूकुल की जो परम्परा रही है, उनमें महाज्ञानी सदगुरू महर्षि सान्दीपनी का गुरूकुल उनके योग्य शिष्य श्रीकृष्ण के कारण विख्यात रहा है। गुरू-शिष्य की इस परम्परा की चर्चा आज भी उज्जैन नगरी में होती है।उज्जैन में इस वर्ष अप्रैल-मई में होने वाले सिंहस्थ के दौरान साधु-संतों और श्रद्धालुओं के बीच भगवान कृष्ण के इस प्रसंग का प्रमुखता के साथ स्मरण किया जायेगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

शिवराज ने पालक बेटी रिंकी के विवाह में बरातियों का किया स्वागत

सुंदर सेवा आश्रम में पली-बढ़ी रिंकी परिणय-सूत्र में बँधी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा विदिशा के मुखर्जी नगर में संचालित सुंदर सेवा आश्रम में पली-बढ़ी रिंकी आज पूरे धार्मिक रीति-रिवाज से परिणय-सूत्र में बँधी। वैवाहिक कार्यक्रम विदिशा के श्री बाढ़वाले गणेश मंदिर में हुआ। वर-वधु को आशीर्वाद देने के लिये विशेष तौर पर मुख्यमंत्री चौहान परिवार सहित और उनके मंत्रि-मण्डल के सदस्य, वरिष्ठ अधिकारी, जन-प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिकों ने नव-दम्पत्तियों को शुभाशीष दिया।शिवराज सिंह ने पालक बेटी रिंकी के विवाह में बारातियों का स्वागत किया। हर रस्म में साथमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह ने पालक माता-पिता की भूमिका निभाते हुए रिंकी की शिक्षा-दीक्षा का ही प्रबंध नहीं किया, बल्कि उसके विवाह करवाने का भी दायित्व निभाया। श्रीमती साधना सिंह ने रिंकी की हर वैवाहिक रस्म अपनी मौजूदगी में करवायी।सुंदर सेवा आश्रम में वर्ष 2000 में आयी रिंकी के लिये वर की तलाश का जिम्मा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पत्नी साधना सिंह को सौंपा था। बेटी रिंकी जिस वक्त आश्रम में आयी थी, तब उसकी उम्र मात्र 6 साल थी और अब वह 22 वर्ष की हो चुकी है। आश्रम की स्थापना मुख्यमंत्री चौहान ने वर्ष 2000 में विदिशा संसदीय क्षेत्र के सांसद रहते हुए की थी। हाई स्कूल तक शिक्षा प्राप्त रिंकी आज अहमदपुर के भंवरलाल मेहर के साथ परिणय-सूत्र में बँधी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

सिंहस्थ से मध्यप्रदेश  पर्यटन को मिलेगी नई पहचान

अगले माह से उज्जैन में शुरू हो रहे सिंहस्थ महाकुंभ में प्रदेश के पर्यटन स्थलों की जानकारी देने के लिए पर्यटन निगम प्रदर्शनी लगाने की योजना पर काम कर रहा है। इस प्रदर्शनी में प्रदेश के ऐतिहासिक, धार्मिक एवं अन्य तरह के पर्यटक केंद्रों की तस्वीरों के साथ ही उनके बारे में पूरी जानकारी का उल्लेख होगा। प्रदर्शनी देखकर श्रद्धालुओं को प्रदेश के पर्यटन स्थलों की पूरी जानकारी एक ही स्थान पर मिल सकेगी। पर्यटन निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष तपन भौमिक के मुताबिक कुंभ में देश-विदेश से 5 करोड़ पर्यटकों के आने की उम्मीद है। चर्चा में उन्होंने सवालों के खुलकर जवाब दिए।– सवाल: राजनीति में दो तरह के लोग होते हैं, पहले वो लोग जो चुनाव लड़कर राजनीति में आते हैं और दूसरे वे लोग जो बिना चुनाव लड़े ही राजनीति में पावरफुल हो जाते हैं, जैसे आप? आपकी राजनीति में और आपकी संस्था के प्रति भावना क्या है और प्राथमिकताएं क्या हैं?जवाब: मैं शुरू से ही सतत रूप से संगठन में ही रहा, मुझे संघ में और सार्वजनिक जीवन में काम करते हुए 40 साल हो गए। मैं 1977 से संघ में काम कर रहा हूं। मुझे जो जिम्मेदारी मिली है वो वास्तव में मुझे मेरी रूचि के हिसाब से मिली है। मुझे प्रदेश नेतृत्व ने संगठन महामंत्री अरविंद मेनन, प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पर्यटन विकास निगम का काम दिया है, यह विभाग वास्तव में मेरी रुचि का है और मुझे इसमें काम करने में आनंद की अनुभूति भी हो रही है।– सवाल: मध्यप्रदेश के पर्यटन के विकास को लेकर क्या योजना है?जवाब: मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम पहले से ही अच्छी स्थिति में है, मध्यप्रदेश का देश में तो अच्छा नाम है और देश में इस निगम को मध्यप्रदेश के पर्यटन का पहले, दूसरे स्थान पर नंबर रहा है। विश्व पटल पर मध्यप्रदेश के पर्यटन को लाने के लिए हम कार्यरत हैं और इसके लिए हम कार्ययोजना बना रहे हैं। निगम के विकास के लिए मध्यप्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री की भी विशेष रूचि है। निश्चित रूप से यह निगम पर्यटन के क्षेत्र में बहुत आगे जाएगा और विश्व पटल पर इसका नाम होगा।– सवाल: प्रदेश में विश्व स्तर पर सिंहस्थ का महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है, यदि हम पर्यटन और सिंहस्थ को जोड़कर देखें तो पर्यटन विकास निगम की सिंहस्थ में क्या भूमिका है?जवाब: मध्यप्रदेश में सिंहस्थ शुरू होने जा रहा है, इसमें मध्यप्रदेश के तीन विभाग जिसमें जनसंपर्क विभाग, संस्कृति विभाग और पर्यटन इनका सबसे बड़ा योगदान अब सिंहस्थ में शुरू होने जा रहा है। इसके पहले पीडब्ल्यूडी, पीएचई विभाग की अहम जिम्मेदारी थी। जिसमें सड़क निर्माण करना और शुद्ध जल की व्यवस्था करने के काम को प्राथमिकता से पूरा किया गया। अब इसके प्रचार-प्रसार का काम जनसंपर्क को दिया गया है और सिंहस्थ के दौरान जितने भी सांस्कृतिक आयोजन होंगे, वे सब सांस्कृतिक विभाग के द्वारा किए जाएंगे। इसके अलावा मध्यप्रदेश शासन के निमंत्रण पर जितने भी अतिथि कुंभ में आएंगे, उनके रुकने, खाने-पीने व आने-जाने की व्यवस्था करने का पर्यटन विकास निगम को करना है। इसमें विश्व के 102 देशों के प्रतिनिधि भाग लेने के लिए आ रहे हैं। अभी तक के भारत में जितने भी सिंहस्थ हुए हैं, हम इसे सबसे बड़े सिंहस्थ के रूप में स्थापित कर पाएंगे। सिंहस्थ के लिए केंद्र सरकार ने भी विशेष सहयोग प्रदान किया है, जिसमें नई रेल लाइन और स्टेशनों के विस्तार और स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था की है। अभी तक इलाहाबाद का कुंभ सबसे बड़ा माना जाता था, लेकिन उज्जैन कुंभ की तैयारियों का जो फीडबैक आ रहा है, उससे लग रहा है कि यह विशालतम रहेगा। इसके अलावा मध्यप्रदेश शासन ने भी उज्जैन के आसपास इंदौर, देवास, शाजापुर, राजगढ़ यहां पर भी शासन ने डेवलपमेंट की अच्छी राशि दी है जिससे यातायात बस स्टेंड की अच्छी व्यवस्था की जा सके।– सवाल: कुंभ का जो विशाल पर्व होने जा रहा है उसमें विश्व और देशभर के कितने श्रद्धालुओं के आने का लक्ष्य रखा है?जवाब: इसमें विश्वभर से करोड़ों श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। हमारा जो लक्ष्य है, उसमें 5 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आएंगे। इसमें दो शाही स्नान पड़ेंगे, दोनों ही शाही स्नान में एक-एक करोड़ लोग स्नान करेंगे। इसमें पुलिस और अन्य शासकीय विभाग के लोग व्यवस्था में रहेंगे। इसके अलावा मध्यप्रदेश शासन के निमंत्रण पर जो लोग आएंंगे उनकी सारी व्यवस्था पर्यटन विकास निगम करेगा।-सवाल: सिंहस्थ के लिए मध्यप्रदेश शासन ने कोई स्पेशल बजट का प्रावधान किया है यदि किया है तो मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष तपन भौमिक ने कहा कि खंडवा के हनुवंतिया में आयोजित जल महोत्सव में पर्यटकों की रूचि को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वाटर स्पोर्टस की अगले साल से एक महीने तक चलने की बात कही है। अगले साल से 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक जलोत्सव चलेगा और भोपाल में भी राजाभोज एडवेंचर्स आयोजित किया गया। इसका नाम ही हमने रखा था झील से आकाश तक। इसमें भी पर्यटकों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया, इसे भी हम अगले साल से स्थाई करेंगे।निगम की जमीन को लीज पर ले सकेंगे निवेशकपर्यटन विकास निगम पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए निवेशकों को होटल और रेस्टोरेंट खोलने के लिए जमीन लीज पर देगा। इसमें निवेशकों को शासकीय अनुमति मिलने में आने वाली परेशानियों को भी निगम दूर करेगा और उनका सहयोग करेगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

महाकाल बाबा की जमीन पर अतिक्रमण ,सरकार बेखबर

भक्तों को हर संकट से निजात दिलाने वाले बाबा महाकाल अतिक्रमणकारियों की चपेट में है।दरअसल उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ट्रस्ट की नागदा,जावरा सहित कई अन्य जगहों पर भूमियां है जिन पर अतिक्रमणकारियों ने कब्जा कर रखा है।साथ ही यह रोचक बात भी सामने आयी है कि उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ट्रस्ट के पास कितनी जमीन है,राज्य सरकार को ही नही पता।विधानसभा में विधायक सतीश मालवीय के प्रश्न के जबाब में यह उत्तर आया है।हैरत की बात यह है कि सिंहस्थ में माात्र एक माह का समय बचा है और महाकाल मंदिर देश के विख्यात मंदिरों में से एक है।मंत्री यशोधऱा राजे का कहना है कि महाकालेश्वर ट्रस्ट के पास कितनी जमीन है इसकी जानकारी एकत्र की जा रही है।अब सरकार यह आश्वासन दे रही है कि जल्द वह यह पता लगा लेगी कि महाकालेश्वर ट्रस्ट के पास कितनी जमीन है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

आम जनता को राहत और ई-मध्यप्रदेश का बजट

विजेश लुनावतभारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लुनावत ने शिवराज सरकार के साल 2016-17 के बजट को मध्यप्रदेश के विकास का वाहक बताया है। लुनावत ने कहा कि इस बजट में मध्यप्रदेश को नंबर -1 राज्य बनाने की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सोच झलकती है। हर वर्ग की तरक्की के साथ प्रदेश की अधोसंरचना को मजबूत करने के दृढ़ इरादे बजट में हैं। वित्त मंत्री जयंत मलैया ने अपने बजट में आम आदमी पर टैक्स का कोई बोझ नहीं डाला। पारदर्शिता बढ़ाने के लिए आधुनिक तरीकों पर ध्यान देकर उन्होंने ई-मध्यप्रदेश पर जोर दिया है। ईस बजट ने भाजपा की शिवराज सरकार किसानो महिलाओ और समाज के कमजोर तबको के सशक्तिकरण हेतु अपनी प्रतिबद्धता एक बार फिर दोहराई हे।ये बजट पूरी तरह सन्तुलित और विकासोन्मुखी है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

सूर्य-सिद्धांत की रचना वाले उज्जैन की वेधशाला

के.एल. पनागरेखगोलशास्त्र के अध्ययन का प्रारंभ कब से हुआ, इसका निर्णय इतिहास के क्षेत्र के बाहर है। जिस प्रकार मानव उत्पत्ति का आरंभ-काल अनिर्णीत है, उसी प्रकार आकाशस्थ ज्योति पुंजों की ओर मानव की जिज्ञासा कब जाग्रत हुई, इसका समय निश्चित करना असंभव है। ऋग्वेद संसार की प्राचीनतम रचना है। इस ग्रंथ में खगोलीय घटनाओं का उल्लेख अनेक ऋचाओं में वर्णित है। धार्मिक, ऐतिहासिक एंव ज्योतिर्विज्ञान के क्षेत्र में उज्जैन का प्रमुख स्थान है। इसी नगरी में सूर्य-सिद्धांत की रचना हुई थी। वराहमिहिर जैसे प्रकाण्ड विद्वान इसी नगरी के निवासी थे। भारतीय ज्योतिष के सिद्धांतकाल में उज्जैन की स्थिति ठीक कर्क रेखा एवं मुख्य मध्यान्ह रेखा पर स्थित होने के कारण भारतीय ज्योतिष में कालगणना का मुख्य केन्द्र माना गया है। यहाँ के ज्योतिर्लिंग का नाम महाकालेश्वर है। इससे ऐसा विदित होता है कि महाकलेश्वर की स्थापना होने के पहले से ही उज्जैन की कालज्ञान संबंधी कीर्ति प्रसिद्ध है। यहाँ की रेखा मुख्य मानने का उल्लेख शक पूर्व 300 से 400 तक रखे हुए आद्य सूर्य-सिद्धांत ग्रंथ में आया है। प्राय: उस काल से ही उज्जैन को हिन्दुस्तान का ग्रीनविच होने का सम्मान प्राप्त है।शिलालेख के अनुसार इस वेधशाला का निर्माण सन 1719 में महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय ने करवाया था। महाराजा जयसिंह उच्च कोटि के ज्योतिष मर्मज्ञ भी थे। भारतीय ज्योतिष में आ रही त्रुटि दग् प्रत्यय नहीं थी। उसमें सुधार करने हेतु उन्होंने वेधशालाओं का निर्माण करवाया। उनके द्वारा निर्मित वेधशालाएँ उज्जैन के अलावा जयपुर, मथुरा, काशी एवं दिल्ली में विद्यमान हैं।उज्जैन की वेधशाला लगभग दो सौ वर्ष तक भग्नावस्था में पड़ी रही। सन 1905 में बम्बई में अखिल भारतीय ज्योतिष सम्मेलन हुआ। उसमें ग्वालियर शासन की ओर से सान्दीपन व्यास, सिद्धांत वागीश, स्व. नारायणजी व्यास एवं गणक चूड़ामणि स्व. गोविंद सदाशिवजी आप्टे भेजे गये थे। इन्होंने प्रचलित पंचांग में संशोधन हेतु यह प्रस्ताव रखा कि एक करणग्रंथ तैयार किया जाये और वह कार्य प्रत्यक्ष वेधोपलब्ध उपकरणों द्वारा किया जाये तथा वेध मध्य रेखा स्थित उज्जैन की वेध-शाला द्वारा लिया जाये। इस प्रस्ताव की स्वीकृति के पश्चात स्वर्गीय महाराजा माधव राव सिंधिया ग्वालियर से वेधशाला के सुधार हेतु आग्रह किया गया। महाराजा ने अनुरोध स्वीकार कर जयपुर के विद्वान स्वर्गीय गोकुलचन्दजी भावन के निरीक्षण में इस वेधशाला का पुनरुद्धार सन 1923 में करवाया तथा वेध आदि कार्यों के लिए आर्थिक व्यवस्था की। 21 मार्च 1930 से श्री गोविन्द सदाशिव आप्टे के निर्देशन में कार्य प्रारंभ हुआ। वेधशाला पर लिये गये वेधों के आधार पर आप्टेजी ने एक करण ग्रंथ ' सर्वानन्द लाघव' संस्था से प्रकाशित किया। इसके द्वारा बनाये गये ग्रह दृग प्रत्यय होते हैं।सन 1942 से संस्था से अंग्रेजी में एक ' एफेमेरीज' अर्थात् ' दृश्यग्रह स्थिति पंचांग ' का प्रकाशन प्रारंभ हुआ। सन 1964 से एफेमेरीज में आवश्यक नागरी लिपि का प्रयोग भी किया जा रहा है। इस एफेमेरीज के ग्रह वेध तुल्य होते हैं। इसमें नक्षत्र काल, ग्रहों के भोग, शर एवं क्रांति प्रतिदिन के मान से दिये जाते हैं। सूर्योदय, सूर्यास्त एवं चन्द्रोदय की सारणियाँ भी दी गई हैं। चन्द्र का राशि प्रवेश काल, चन्द्र से ग्रहों का योगकाल, दृष्टि विषय ग्रहों से ग्रहों का योगकाल, ग्रहों की युति एंव प्रतियुति कालीन समय एवं क्रान्त्यन्तर ग्रहण दशमलग्न सारणी, अक्षांश 60 से 340 तक लग्न कोष्टक एवं लघुगुणक कोष्टक भी दिये जाते हैं।यह वेधशाला, उज्जैन का एक महत्वपूर्ण पर्यटक केन्द्र है, यहाँ खगोलीय ज्ञान प्रत्यक्ष रूप में प्राप्त किया जा सकता है। खगोल एवं ज्योतिष के छात्र, प्रत्यक्ष ज्ञान प्राप्त करने यहाँ आते रहते हैं।वेधशाला में निम्नांकित यंत्र बने हैं :--1. सम्राट यंत्र ,2. नाड़ी वलय यंत्र,3. दिगंश यंत्र ,4. भित्ति यंत्र ,5. शंकु यंत्रसम्राट यंत्र :--इसकी ऊँचाई 22 फुट 4 इंच है तथा जीने की लम्बाई 52 फुट 8 इंच है। यह जीना ठीक दक्षिणोत्तर है। इसके दोनों ओर पूर्व एवं पश्चिम की ओर जो वृत्तपाद हैं, उनकी त्रिज्या 9 फुट डेढ़ इंच है। इसका जीना पृथ्वी के अक्ष के समानान्तर होने के कारण ठीक उत्तर ध्रुव की दिशा होकर अक्षांश 23.11' के बराबर कोण बनाता है। जीने पर खुदे अंकों से ग्रह, नक्षात्रादिकों की क्रांति का ज्ञान होता है। वृत्त पादों पर घंटे, मिनट एवं 20 सेकेंड के चिन्ह अंकित हैं। जीने की छाया वृत्त पादों पर जहाँ गिरती है वह उस समय का स्थानीय स्पष्ट काल (Local time) दर्शाता है। स्थानीय स्पष्ट काल से भारतीय समय (Indian standard time) जानने के लिए, यंत्र के पूर्व एवं पश्चिम की ओर अंग्रेजी और हिन्दी में संशोधन सारणी लगी हुई है।नाड़ीवलय यंत्र :--यह यंत्र सम्राट यंत्र के समीप ठीक दक्षिण में बना हुआ है। इसके उत्तर एवं दक्षिण दोनों ओर दो वृत्त बने हुए हैं जो विषुवत् वृत्त के समानान्तर हैं। इस यंत्र से ग्रह, नक्षत्रादि दक्षिण या उत्तर गोलार्द्ध में हैं, इसका यथार्थ ज्ञान हो जाता है। सूर्य के सायन मेषारंभ से सायन तुलारंभ तक सूर्य का प्रकाश इस यंत्र के उत्तर भाग के वृत्त पर पड़ता है और सायन तुलारम्भ सायन मेषारम्भ तक के दक्षिण भाग के वृत्त पर सूर्य का प्रकाश पड़ता रहता है। यह काल 23 सितम्बर से 21 मार्च तक होता है। प्रत्येक वृत्त के केन्द्र पर वृत को समकोणिक एक कीला लगा हुआ है। कीले की परछाई से, वृत्त पर खुदे अंकों से स्थानीय समय (L.T. या लोकल टाइम) ज्ञात होता है। स्थानीय समय में संशोधन सारणी से संशोधन करने पर भारतीय समय (I.S.T. या इंण्डियन स्टेन्डर्ड टाइम) ज्ञात होता है। कीले की सीध में ठीक उत्तर दिशा में ध्रुवतारा दिखाई देता है।दिगंश यंत्र :--यह यंत्र दो समकेन्द्रीय दीवारों का बना हुआ है। बाहरी दीवार सुरक्षा के लिए बनाई गई है। भीतरी दीवार पर अंशों के अंक खुदे हुए हैं। भारतीय गणना के अनुसार पूर्व एवं पश्चिम बिन्दु पर 00 अंश और दक्षिणोत्तर बिन्दुओं पर 900 अंश के अंक खुदे हैं। इस यंत्र के मध्य में 4 फुट 4 इंच के स्तम्भ पर एक 4' लम्बे लोहे के नल पर एक वृत्ताकार प्लेट जिसमें 00 से 3600 के अंक खुदे हुए हैं, लगी हुई है। इस प्लेट के कीले पर एक तुरीय यंत्र ( जो कि 00 से 900 वृत्तपाद के आकार का है) लगाकर ग्रह, नक्षत्रों के उन्नतांश एवं प्लेट से दिगंश ज्ञात किये जा सकते हैं।याम्योत्तर भित्ति यंत्र-यह एक दीवार के आकार का बना हुआ यंत्र है। यह ठीक दक्षिणोत्तर दिशा में बनाया गया है। इसकी ऊँचाई 24 फुट 3 इंच एवं चौड़ाई 24 फुट 7.5 इंच है। इस दीवार के पूर्वी भाग में ऊपर दोनों कोनों पर दो कीले गड़े हुए हैं, जिनका पारस्परिक अंतर 20 फुट 2 इंच है। कीलों को केन्द्र मानकर दो वृत्त पाद संगमरमर पत्थर के बने हैं एवं वृत्त पादों पर 00 से 900 तक के अंक खुदे हुए हैं। सूर्य जब इस भित्ति पर आता है, तब स्थानीय मध्यान्ह काल होता है। इसी समय यंत्र में लगे हुए कीलों में एक डोरी लगाकर सूर्य के याम्योत्तर लंधन के समय कीले की छाया की सहायता से यह डोरी यंत्रांकित वृत्त पाद में जहाँ स्पर्श करे, वह अंक तात्कालिक सूर्य के याम्योत्तर वृत्तीय नतांश होता है। इन नतांशों से स्थानीय अक्षांश, सूर्य की क्रांति, वर्षमान आदि प्रत्यक्ष रूप से ज्ञात किये जा सकते हैं।शंकु यन्त्र :--यह यंत्र एक गोलाकार चबूतरे का बना हुआ है। इसके केन्द्र में एक 4 फुट ऊँचे लोहे का नल लगा हुआ होता है। इस यंत्र का निर्माण संस्था के प्रथम अधीक्षक श्री गो.स.आप्टे के निर्देशन में सन 1937 में करवाया गया था। इस यंत्र पर 00 से 3600 के अंक खुदे हुए हैं। इस पर उत्तर एवं पूर्व दिशा में दो पट्टियाँ लगी हुई हैं। इस यंत्र पर 7 रेखाएँ खिंची हुई हैं जो क्रमश्: महीने एवं सूर्य की राशि का ज्ञान करवाती हैं। इस यंत्र से दिशा, समय, दिनमान का घटना-बढ़ना एवं संक्रांतियों का ज्ञान प्रत्यक्ष रूप में होता है। 22 दिसम्बर को मकर संक्रांति के दिन सबसे छोटा दिन, 21 मार्च एवं 23 सितम्बर को समान दिन-रात एवं 22 जून को कर्क संक्रांति के समय सबसे बड़ा दिन होता है।दूरवीक्षण यन्त्र :--संस्था में 3 इंच व्यास का एक दूरवीक्षण यंत्र भी है। इससे चन्द्र, मंगल, शुक्र की कलाएँ, गुरु एवं उसके उपग्रह, शनि एवं उसका वलय देखे जा सकते हैं। ग्रहों को देखने के इच्छुक व्यक्तियों का समूह बनाकर संस्था प्रधान से दिनांक निश्चित करवाना आवश्यक है।प्लेनेटेरियम :-संस्था में एक प्लेनेटेरियम भी है जिससे कमरे में आकाश में स्थित नक्षत्रों एवं तारों को देखा जा सकता है।मौसम विभागीय कार्य :--यहाँ पर मौसम विभाग का कार्य भी होता है, जिसमें प्रात: 8.30 एवं सायंकाल 5.30 बजे प्रतिदिन तार द्वारा सूचना भोपाल भेजी जाती है। मौसम विभाग के यंत्रों में वायु दिशा सूचक यंत्र, वायु गति मापक यंत्र, आर्द्रता मापी यंत्र, उच्चतम-न्यूनतम तापमापी और स्व-चालित वर्षा मापक यंत्र इस वेधशाला में स्थापित हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

शिवराज पत्नी के साथ पहुंचे हनुवंतिया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज अपनी धर्मपत्नी साधना सिंह के साथ खण्डवा जिले में नव-विकसित जल-पर्यटन क्षेत्र हनुवंतिया पहुँचे। श्री चौहान ने यहाँ 12 फरवरी से चल रहे जल-महोत्सव के दौरान हो रही गतिविधियों को देखा।मुख्यमंत्री चौहान ने पर्यटन विकास निगम द्वारा उपलब्ध करवाई गई मोटरबोट पर प्राकृतिक और जल सौन्दर्य को देखा। निगम के प्रबंध संचालक श्री हरिरंजन राव भी साथ थे।जल-महोत्सव में 21 फरवरी तक हनुवंतिया में जल-थल-नभ की विभिन्न रोमांचकारी गतिविधियाँ आयोजित हो रही हैं। इन गतिविधियों में बड़ी संख्या में सैलानी भाग ले रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने हनुवंतिया में पहुँचे पर्यटकों से चर्चा भी की। मुख्यमंत्री श्री चौहान बाद में मोटरबोट से हनुवंतिया के टापू भी गये।इंदौर संभाग के कमिश्‍नर संजय दुबे, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विपिन माहेश्वरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मुख्यमंत्री के साथ थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

जल-महोत्सव में क्रूज पर हुआ डांस

रोजाना लग रहा है योग शिविर सप्ताह भर से जारी प्रथम जल-महोत्सव हनुवंतिया में सैलानियों ने क्रूज पर लोक-नृत्य की प्रस्तुति का आनंद उठाया। जल-महोत्सव में रोजाना जल, जमीन और वायु की रोमांचक और साहसिक गतिविधियाँ जारी हैं। पर्यटक बड़े उत्साह से इनमें भाग ले रहे हैं। प्रतिदिन सुबह योग शिविर में योगाभ्यास भी किया जा रहा है। रोजाना शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम और लोक-नृत्य की प्रस्तुति हो रही है। दूर-दूर से हनुवंतिया पहुँच रहे पर्यटक क्रूज में सैर, मोटर-बोट, जलपरी में विपुल जल-राशि के भ्रमण, पेरासेलिंग सहित वाटर स्कूटर की साहसिक सवारी भी कर रहे हैं। लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित बोरिया-माल टापू की सैर भी कर रहे हैं। दस दिवसीय जल-महोत्सव हनुवंतिया में आखरी के तीन दिन में पर्यटकों की आवाजाही और भी बढ़ने की संभावना है। पर्यटन विकास निगम द्वारा पिछली 12 फरवरी से प्रारंभ जल-महोत्सव 21 फरवरी, 2016 तक चलेगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

विक्रमादित्य  उनके नवरत्न और उज्जयिनी

ललितेन्द्र भारत के इतिहास में विक्रमादित्य का स्थान अद्वितीय है। जिस प्रकार राम को अयोध्या से अलग नहीं किया जा सकता उसी प्रकार विक्रमादित्य के बिना उज्जयिनी का स्मरण नहीं किया जा सकता। विगत 2000 वर्ष से अधिक समय से विक्रम का नाम सारे देश में गूँज रहा है। हिन्दू धर्म और संस्कृति तथा ज्ञान-विज्ञान, साहित्य और कला से वह अविभाज्य के रूप से जुड़ा हुआ है। एक ओर जहाँ भारतीय साहित्य में अनेक रूपों में और अनेक प्रकार से विक्रम का उल्लेख किया गया है उसे अदभुत पराक्रमी शासक, धर्म, न्याय और व्यवस्था के संरक्षक गुणीजनों के आश्रयदाता तथा ज्ञान-विज्ञान की अभिवृद्धि के लिए समर्पित विद्याप्रेमी नरेश के रूप में स्मरण किया जाता है। दूसरी ओर इस बात पर भी आधुनिक इतिहासकारों द्वारा शंका उठाई जाती है कि विक्रमादित्य नामक कोई राजा उज्जयिनी में हुआ है या नहीं। वे इस बात को तो स्वीकार करते हैं कि विक्रमादित्य की उपाधि अनेक राजाओं ने धारण की पर उनके मत में ऐतिहासिक आधार पर यह नहीं कहा जा सकता कि उज्जैन में विक्रमादित्य नाम का कोई राजा हुआ भी है या नहीं। इस धारणा का प्रमुख कारण पुरातात्विक प्रमाणों का अभाव ही माना जाता है।प्राचीन साहित्य में विक्रमादित्य सम्बन्धी तथ्यों की उपर्युक्त आधार पर उपेक्षा नहीं की जा सकती। पुरातात्विक आधार न होने पर क्या हम रामायण, महाभारत तथा विविध पुराणों में वर्णित और परम्परा से मान्यता प्राप्त तथ्यों को भी शंकास्पद मानने के लिए विवश होना पड़ेगा। भारत जैसे देश में जहाँ इतनी उथल-पुथल होती रही, जहाँ इतिहास के प्रति उपेक्षा के साथ ही प्राकृतिक प्रकोपों का ताण्डव-नृत्य सदा होता रहा हो, ठोस ऐतिहासिक प्रमाणों पर ही अंतिम निर्णय लेना संभव नहीं है। हाँ यदि किसी मान्यता के विरुद्ध यदि उत्खनन और शोध के परिणामस्वरूप अनेक महत्वपूर्ण नए तथ्य हमारे सामने आए हैं जिनसे भारत के अतीत पर महत्वपूर्ण प्रकाश पड़ता है। हो सकता है विक्रम के काल-निर्णय पर भी भविष्य में उपयोगी प्रमाण उपलब्ध हो जाये। अत: इतिहास द्वारा पुष्ट प्रमाणों के अभाव में विक्रमादित्य के परम्परागत व्यक्तित्व और उससे जुड़ी हुई ख्याति की उपेक्षा भी उचित नहीं कही जा सकती।विक्रमादित्य ने नवीन संवत्सर का ही आरम्भ नहीं किया अपितु आदर्श शासन परम्परा की नए सिरे से आधार-शिला रखी। उन्होंने राम-राज्य की कल्पना को नए सिरे से साकार कर आदर्श शासन का मानदण्ड निर्धारित किया।विक्रम संवत् को कृत संवत् तथा मालव संवत् का पर्याय माना जाता है। पर्याप्त विचार के बाद इतिहासकारों में इसके सम्बन्ध में सहमति भी हो गई है। यह तथ्य हमें यह सोचने के लिए विवश करता है कि विक्रम और मालवे का परस्पर घनिष्ठ सम्बन्ध है। विक्रम मालव जनपद के राजा थे या प्रमुख यह बात भले ही विवादग्रस्त हो पर इसमें संदेह नहीं कि वे मालवगण के सर्वमान्य नेता थे और उनके नेतृत्व में ही मालवों ने शकों को पराजित किया था। ऐसी महत्वपूर्ण घटना को अमरता प्रदान करने के उद्देश्य से नये संवत्सर का आरंभ किया जाना निश्चय ही एक शुभ निर्णय था। विगत 2000 वर्ष से भी अधिक समय से इस संवत् का व्यापक उपयोग इस घटना के महत्व का परिचायक है। इतिहासविदों के समक्ष यह प्रश्न प्राय: उपस्थित होता रहा है कि विक्रमादित्य नाम न होकर एक विरुद मात्र है। इसके साथ सहज ही यह तर्क उपस्थित होता है कि यदि इस नाम को विरुद मान लिया जाय तो फिर कोई न कोई पराक्रमी व्यक्ति इस नाम को धारण करने वाला भी होना चाहिए। चन्द्रगुप्त को इसे विरुद के रूप में धारण करने की आवश्यकता तभी अनुभव हुई होगी जब इस नाम का कोई व्यक्ति अपने पराक्रम से इसे महत्व दे चुका होगा। जनश्रुति एवं साहित्यिक आधार पर हमारे सामने ऐसा व्यक्तित्व विक्रम का ही है। और उसे नाम के रूप में स्वीकार करने में आपत्ति का कारण नहीं दिखाई देता।साम्राज्यों के बुलडोजर छोटी इकाइयों को, वे प्रजातांत्रिक हों अथवा एक तंत्रीय, गुण-दोषों का विचार किए बिना ही धराशायी करने में संकोच ही नहीं करते। मालव गणतंत्र को या मालव नरेश को साम्राज्य विस्तार की प्रक्रिया में संकट का सामना करना ही पड़ा होगा। किन्तु साम्राज्य की तूफानी लहर से ध्वस्त होकर भी मालवगण की और उसके साथ ही विक्रम की कीर्ति अक्षुण्ण बनी रही। मालवगण और विक्रमादित्य की उपलब्धियाँ भारतीय जनमानस के पटल पर इस प्रकार अंकित है कि काल-प्रवाह उन्हें मिटाने में असमर्थ रहा है।उज्जैन की भौगोलिक स्थिति कुछ ऐसी रही है कि सहसा उसे अधीनस्थ नहीं किया जा सकता था और अधीनस्थ हो जाने पर भी उसकी उपयोगिता और महत्व की उपेक्षा नहीं की जा सकती थी। आसपास की उपजाऊ भूमि तथा आन्तरिक एवं बाह्य व्यापार के मार्ग पर उसका अवस्थित होना उसके पक्ष में जाता है। यही कारण है कि देश के उन्नत नगरों में उज्जयिनी का विशिष्ट स्थान बना रहा है। मालवगण के शौर्य, नैतिक बल और बौद्धिक प्रखरता ने उसे देश में ही नहीं, विदेशों में भी ख्याति दिलवाई है। विभिन्न कलाओं तथा ज्ञान-विज्ञान की क्रीड़ा-भूमि के रूप में ही नहीं, उन्हें व्यावहारिक और परिष्कृत रूप देकर सार्वभौम उपयोग और प्रशंसा की उपलब्धि करवाने में उज्जयिनी अग्रगण्य रही है। हजारों वर्ष पूर्व महाभारत युग में भगवान् श्रीकृष्ण और बलराम की शिक्षा उसी नगरी में हुई थी और उसके शासकों ने महाभारत के युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी। परिस्थितियों के कारण यह परम्परा कभी क्षीण और कभी स्थूल भले ही होती रही हो, परंतु लुप्त नहीं हुई।विक्रमादित्य के अस्तित्व तथा काल निर्णय के समान ही उनके साथ जुड़े हुए उनके नवरत्नों की वास्तविकता भी आज प्रमाणों के अभाव में शंकास्पद बन गई है। उनके सम्बन्ध में सबसे बड़ा आक्षेप यह है कि नवरत्नों में सम्मिलित अनेक नवरत्नों का विक्रम का समकालीन होना सिद्ध नहीं होता। विक्रमादित्य की राजसभा के नवरत्नों के विषय में ज्योतिर्विदा भरण का यह श्लोक बहुतप्रसिद्ध है-धन्वन्तरि क्षपण का भर सिंह शंकु-वेतालभट्ट घटखर्पर कालिदासा:।ख्यातो वराहमिहिरो नृपते: समायां,रत्नानि वैवररूचिर्नव विक्रमस्य॥अर्थात् धन्वंतरि क्षपणक, अमरसिंह, शंकु वेताल भट्ट, घटखर्पर, कालिदास सुविख्यात वराहमिहिर तथा वररुचि विक्रम के नवरत्न थे। ज्योतिर्विदा भरण किसी कालिदास नामक विद्वान की रचना है। ये कालिदास रघुवंश और शाकुन्तल के कवि नहीं है। इस ग्रन्थ के प्रणयन का समय लगभग एक हजार वर्ष पूर्व का माना जाता है। इस ग्रन्थ में इन नवरत्नों का उल्लेख तभी संभव हुआ जब इस जनश्रुति के रूप में नवरत्नों की बात को व्यापक रूप से स्वीकार किया जा चुका होगा।इन नवरत्नों में कालिदास, धन्वन्तरि, अमरसिंह, कालिदास, वराहमिहिर और वररुचि अधिक प्रसिद्ध हैं। शेष तीन क्षपणक, शंकु एवं वेतालभट्ट के विषय में बहुत कम जानकारी प्राप्त है।(1) धन्वंतरि - विक्रमादित्य के समान ही धन्वन्तरि के सम्बन्ध में अब तक कोई निर्णय नहीं हुआ है। कुछ लोगों के मत में काशी नरेश दिवोदास ही धन्वन्तरि थे। भारतीय आयुर्वेद में धन्वन्तरि का स्थान सर्वोपरि है। इनके अनेक शिष्य थे जिनमें सुश्रुत का प्रमुख स्थान है। इनकी कृतियों में धन्वन्तरि-निघण्टु बहुत प्रसिद्ध है। इनके द्वारा निर्मित अनेक औषधियाँ अचूक मानी जाती हैं।(2) क्षपणक - क्षपणक सामान्यत: जैन साधुओं को कहा जाता है। कुछ लोगों के मत में सिद्धसेन दिवाकर ही क्षपणक हैं। ये ज्योतिष् के विद्वान थे और वराहमिहिर ने इनका उल्लेख किया है। इन्हें द्वात्रिंशत्युत्तलिका का रचयिता भी माना जाता है।(3) अमरसिंह - बोधगया के एक शिलालेख के आधार पर इतिहासविद् अमरसिंह को विक्रम का समकालीन मानते हैं। इस शिलालेख में विक्रम और उनके नवरत्नों का उल्लेख है उसमें अमरसिंह के स्थान में अमरदेव शब्द का प्रयोग हुआ है। कनिंघम के मत में अमरदेव ही अमरसिंह हैं। इन्हें अनेक ग्रन्थों का रचयिता माना जाता है जिनमें अमरकोश अत्यन्त लोकप्रिय है। अमरकोश के मंगलाचरण से भी यह सिद्ध होता है कि वे बौद्ध थे।(4) शंकु - ज्योतिर्विदा भरण के अतिरिक्त एक और सन्दर्भ में शंकु का उल्लेख हुआ है। कहा जाता है कि ये शबर स्वामी के पुत्र थे।(5) वेतालभट्ट - वेताल पंच विशलिका जैसे कल्पना प्रधान ग्रन्थों के आधार स्वरूप कुछ रचनाएँ वेतालभट्ट द्वारा भले ही लिखी गई हों। परन्तु उनके नाम पर जिस प्रकार अनुश्रुतियों के माध्यम से कथाओं का निर्माण हुआ है उनकी संख्या का पता लगाना कठिन है। अनुमान किया जाता है कि मंत्र-तंत्र की प्रधानता के युग में तंत्र की साधना में लगे रहने के कारण वेताल के साथ अनेक कथाएँ और जन-श्रुतियाँ जुड़ गई होंगी।(6) घटकर्पर - घटकर्पर की एकमात्र रचना एक लम्बी कविता है। इसमें 22 श्लोक है। यह कविता वियोग श्रंगार की है। हो सकता है कालिदास को मेघदूत लिखने की प्रेरणा इसी कविता से मिली हो। इस कविता में यमक शब्दालंकार के उत्तम उदाहरण मिलते हैं। अभिनवगुप्त, गोवर्द्धन आदि टीकाकारों ने घटकर्पर की टीका करके यह सिद्ध कर दिया है कि उनकी गणना उच्चकोटि के कवियों में थी। कहा जाता है कि उन्होंने नीतिसार नामक एक अन्य ग्रन्थ भी लिखा था। संभव है फिर भी खोज करने पर आगे चलकर इनकी अन्य रचनाएँ भी उपलब्ध हों।(7) कालिदास - कविकुल गुरू कालिदास के सम्बन्ध में इतना अधिक लिखा गया है कि इस प्रसंग में उन पर कुछ भी लिखा जाना पुनरुक्ति मात्र होगा। फिर भी इस प्रसंग में दो-एक बातों का उल्लेख करना अप्रासंगिक न होगा। अभिज्ञान शाकुन्तल महाकवि का अदभुत नाटक है जिस पर विश्वभर के विद्वान मुग्ध हैं। उक्त नाटक के आरंभ में सूत्रधार द्वारा यह कथन कि - 'सभी रसों और भावों के दीक्षागुरू महाराज विक्रमादित्य की विद्वानों से भरी हुई इस सभा के समक्ष हमें कवि कालिदास द्वारा विरचित अभिज्ञान शाकुन्तल नामक नवीन नाटक प्रस्तुत करना है।' इस बात की ओर संकेत करता है कि कालिदास विक्रम के नवरत्नों में थे और उनके अभिज्ञान शाकुन्तल का प्रयोग विक्रम और उनके नवरत्नों के समक्ष किया गया था। अभिज्ञान शाकुन्तल, विक्रमोर्वशीय तथा मालविकाग्निमित्र उनके सुविख्यात नाटक ग्रन्थ हैं तथा मेघदूत, कुमार संभव, रघुवंश और ऋतुसंहार उनके काव्य ग्रन्थ। अनेक प्राचीन ग्रन्थों में कालिदास सम्बन्धी ऐसे अकाट्य सन्दर्भ मिलते हैं जिनसे इनका विक्रम के समय में होना असंदिग्ध हो जाता है। काव्य मीमांसा में राजशेखर द्वारा कालिदास की काव्य परीक्षा का उल्लेख इस दृष्टि से महत्वपूर्ण है। रघुवंश और मेघदूत में कालिदास द्वारा उज्जयिनी का उल्लेख भी उनके उज्जयिनी प्रेम का प्रमाण है। उन्होंने उज्जयिनी का जो सजीव वर्णन मेघदूत में किया है वह एक अभिनव प्रयोग है और उसके अनुकरण में न जाने कितने लोगों ने अपनी रचनाएँ करके अपने को धन्य माना है। कालिदास ने उज्जयिनी के साथ ही मालव प्रदेश की सुषमा का सुन्दर वर्णन किया है जिससे यह सिद्ध होता है कि वे यहीं के निवासी थे।कालिदास शीर्षस्थ कवि ही नहीं थे। उनकी रचनाओं के विशद अध्ययन से यह पता चलता है कि वे अपने समय के शीर्षस्थ विद्वान भी थे। वेद, पुराण, उपनिषद्, दर्शन, धर्मशास्त्र, भूगोल, इतिहास, ज्योतिष आदि विषयों में उनके पाण्डित्य की झलक उनकी रचनाओं में कदम-कदम पर परिलक्षित होती है।(8) वराहमिहिर - वराहमिहिर अपने समय के प्रकाण्ड ज्योतिषी थे। इनके विषय में यह ज्ञात है कि वे अवन्ति प्रदेश के ही निवासी थे और इनके पिता का नाम आदित्यदास था। वराह मिहिर का फलिज्योतिष् पर प्रमुख ग्रंथ वृहज्जातक है। इसकी टक्कर का दूसरा ज्योतिष का ग्रन्थ मिलना दुर्लभ है। राजाओं के लिए ज्योतिष की उपादेयता पर उन्होंने कहा है - 'कृत्ष्नागंगोपांगकुशलं, होरागणित नैष्टिकम् योन पूजयते राजा सनाशमुय गच्छति, अर्थात् जो राजा ज्योतिष के अंगों और उपांगों में प्रवीण तथा होरागणित का व्यावहारिक सम्यक् ज्ञान रखने वाले ज्योतिषी का आदर नहीं करता, वह नष्ट हो जाता है। उनके ग्रन्थ वृहत्संहिता में ग्रहों की स्थिति तथा उसके प्रभाव का विशद वर्णन किया गया है तथा उससे उत्पन्न विषम स्थिति से बचने के उपाय भी दिखाए गए हैं। ज्योतिष् में अपनी अप्रतिहत और सूक्ष्म गति के कारण वे देश-विदेश सर्वत्र सम्मान के पात्र हैं। यूनानी ज्योतिषियों से इनका सम्पर्क था और उनके अनेक पारिभाषिक शब्दों और सिद्धांतों को इन्होंने अपनाया है। ज्ञान के क्षेत्र में कोई पूर्वाग्रह उनके लिए बाधक नहीं था। ग्रहों की स्थिति व्यक्तियों पर ही नहीं विस्तृत भू-खण्डों और समस्त विश्व पर व्यापक प्रभाव की स्थिति के सम्बन्ध में उनके सिद्धान्त अनेक विपत्तियों का सामना करने एवं शासकों को तैयार होने के लिए प्रेरित कर सकती हैं। ज्योतिष के अतिरिक्त उन्हें, रत्नों, औषधियों, रसायनों और पशुओं के शास्त्र का व्यापक और गंभीर ज्ञान था।(9) वररुचि - वररूचि कृत पत्र कौमुदी में लेखक ने स्वयं ही अपने को विक्रम का समकालीन बताया है और कहा है कि विक्रम के निर्देश पर ही उन्होंने उस ग्रन्थ की रचना की है। वासवदत्ता के रचयिता सुबन्धु को वररुचि का भान्जा बताया गया है। उनके द्वारा निर्मित एक ग्रन्थ 'विद्या सुन्दर' भी है जिसकी रचना उन्होंने विक्रम के निर्देश पर की थी। कुछ लोगों के मत में वैयाकरण कात्यायन ही वररुचि हैं पर बेवर के अनुसार कात्यायन का समय ई.पू. 25 माना जाता है। यदि यह मत स्वीकार किया जाय तो वररुचि का समय लगभग वही है जो विक्रम संवत् को प्रमाण मानने पर विक्रमादित्य का निर्धारित होता है। विक्रमादित्य की सभा में वररुचि के होने का उल्लेख अन्य अनेक स्थलों पर पाया जाता है। अमरकोश के कर्ता अमरसिंह ने भी उनका उल्लेख किया है

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

अच्छे स्वास्थ्य और प्रबंधन का आधार है अध्यात्म

भोपाल में वैचारिक महाकुम्भ अच्छे स्वास्थ्य और प्रभावी प्रबंधन का आधार अध्यात्म है। भारत के प्राचीन विज्ञान में आयुर्वेद और योग को स्वस्थ रहने का वैज्ञानिक आधार बताया गया है। आयुर्वेद और योग एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। पर प्रभावी प्रबंधन का आधार अध्यात्म है। गीता और आध्यात्मिक विषयों पर लिखे ग्रंथों में प्रभावी प्रबंधन के गुर बताये गये हैं। यह विचार विज्ञान एवं अध्यात्म पर चल रहे तीन-दिवसीय वैचारिक कुम्भ के दूसरे दिन आज दो अलग-अलग सत्र में वैज्ञानिकों और अध्यात्म जगत के विद्वानों ने रखे। प्रथम सत्र 'स्वास्थ्य विज्ञान एवं आध्यात्मिकता'' तथा दूसरा सत्र 'प्रबंधन विज्ञान एवं आध्यात्मिकता'' पर केन्द्रित था।स्वास्थ्य विज्ञान सत्र में एम्स, नई दिल्ली की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रामा जयासुन्दर ने कहा कि वर्तमान में बीमारियाँ बढ़ने के साथ औषधियों के मूल्य में भी वृद्धि हो रही है। स्वास्थ्य की पुरानी परिभाषा के अनुसार बीमारियों से पूरी तरह मुक्त व्यक्ति ही स्वस्थ है। इस परिभाषा के दायरे में अब शरीर के साथ मन को भी शामिल कर लिया गया है। आज के दौर में बीमारियों का इलाज 'सेलुलर लेबल' पर हो रहा है। मालीक्यूलर मेडिसिन आ गयी है। उन्होंने आयुर्वेद के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह जीवन का विज्ञान है। आयुर्वेद में तन और मन दोनों की चिकित्सा पर जोर दिया गया है। डॉ. जयासुन्दर ने आध्यात्मिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वात, पित्त, कफ (वीकेपी) की अन्य चिकित्सा पद्धतियों से तुलना करते हुए वैज्ञानिक पहलुओं का उल्लेख किया।एस. व्यासा, बैंगलुरु की मेडिकल डायरेक्टर डॉ. आर. नागरत्ना ने कहा कि आधुनिक जीवन-शैली से जुड़ी बीमारियों का आध्यात्मिक-स्तर पर समाधान हो सकता है। उन्होंने बतलाया कि जीवन-शैली के चार मुख्य घटक- आहार, व्यायाम, आदतें और तनाव है, लोगों की सेहत पर जंक फूड का प्रभाव रिसर्च प्रोजेक्ट की चर्चा करते हुए उन्होंने बतलाया कि अस्थमा के मरीज के इलाज में 'इनहेलर' और 'ओम' का प्रयोग करने पर 'ओम' द्वारा पीड़ित व्यक्ति धीरे-धीरे सामान्य साँसें लेने लगा। यह आध्यात्मिक चिकित्सा का चमत्कारिक उदाहरण है।इंडियन एसोसिएशन फॉर द कल्टीवेशन ऑफ साइंस, कोलकाता के सीनियर प्रोफेसर डॉ. शांतनु भट्टाचार्य ने हेल्थ-केयर में अध्यात्म की भूमिका पर अपने व्याख्यान में जानकारी दी कि भारत आस्थाओं, पूजा-पाठ और धार्मिक परम्पराओं का देश है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के छ: घटक में आध्यात्मिक स्वास्थ्य को शामिल करने से हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ा है। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक स्वास्थ्य आस्थाओं और मूल्यों पर आधारित है। डॉ. भट्टाचार्य ने एक शोध अध्ययन के हवाला से बताया कि 66 प्रतिशत लोगों का मानना है कि अच्छे स्वास्थ्य की कुंजी अध्यात्म है।प्रबंधन विज्ञान एवं आध्यात्मिकता सत्र में भारतीय प्रबंधन संस्थान, बैंगलुरु के प्रो. के.वी. अखिलेश और प्रो. बी. महादेवन तथा भारतीय प्रबंधन संस्थान, इंदौर के प्रो.के.पी. सिंह ने व्याख्यान दिये। सत्र की अध्यक्षता प्रो. के.बी. अखिलेश ने की।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

शिवराज को  आह्लादकारी लगा हनुवंतिया

कहा जाता रहा है कि आराम हराम है । हमें कर्मठ होने और हमेशा व्यस्त रहने की शिक्षा दी जाती रही है। यह बहुत अच्छी बात है। इससे हम अपने काम को पूरी सफलता से कर पाते हैं। लेकिन यह बात भी उतनी ही सही है कि काम ही काम करते रहने से जीवन उबाऊ और नीरस होने लगता है। इससे हमारी शारीरिक और मानसिक क्षमताओं पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है। इससे बचने के लिये हमें समय-समय पर आमोद-प्रमोद भी करते रहना चाहिये। अगर यह मनोरम प्रकृति की गोद में संभव हो, तो इसका कोई जवाब ही नहीं है। इसीलिये हमारे पूर्वजों ने देशाटन और पर्यटन को बहुत अधिक महत्व दिया।अपनी सिंगापुर यात्रा में मेरा 'सेन्टोसा आइलेण्ड' जाना हुआ। वहाँ की प्राकृतिक सुन्दरता ने मुझे मंत्र-मुग्ध कर दिया। उस आइलेण्ड को जिस तरह अदभुत पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया गया है, उससे मुझे प्रेरणा मिली कि मध्यप्रदेश में भी ऐसा कोई स्थल विकसित किया जाये। तत्काल मेरे मन में नर्मदा सागर बाँध के बेकवाटर में उभरे हनुवंतिया का चित्र उभर आया। वहाँ की मनोहारी प्राकृतिक सुषमा, सघन वन प्रांत और सुन्दर दृश्यावलियों को देखते हुए इससे सुन्दर स्थान कोई नहीं हो सकता।संत के हदृय जैसे ‍िनर्मल नर्मदा जल की लहरों ने मुझे बचपन से ही बहुत आकर्षित किया है। माँ नर्मदा की लहरों में अठखेलियाँ करते हुए मेरा बचपन बीता। नर्मदा के तटों पर साधु-संतों के आश्रम, मंदिर और अन्य धार्मिक स्थान युगों-युगों से योगियों, सन्यांसियों, यायावरों और गृहस्थ श्रद्धालुओं को आकर्षित करते रहे हैं। लेकिन इन अनूठे प्राकृतिक स्थल में ऐसा कोई स्थान नहीं है जहाँ लोग आमोद-प्रमोद कर सकें और परिवार के साथ वीकेण्ड मना सकें।भोपाल लौटते ही मैंने पर्यटन विकास निगम के अधिकारियों को अपना विचार बताया। उन्हें यह बहुत अच्छा लगा। देखते ही देखते उन्होंने रात-दिन मेहनत कर इसे यथार्थ में बदल दिया। अब चुनौती यह है कि इस स्थान से अधिक से अधिक लोगों को किस तरह परिचित करवाकर उन्हें आकर्षित किया जाये। भागमभाग भरी जिन्दगी में बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जो प्राकृतिक स्थलों पर परिवार और प्रियजनों के साथ कुछ समय बिताना चाहते हैं। इसके लिये हनुवंतिया पर टूरिस्ट कॉम्पलेक्स बनाया गया है जहाँ बहुत अच्छी सुविधाएँ उपलब्ध हैं।पर्यटन में मार्केटिंग का बहुत महत्व है। इसीको देखते हुए हमने हनुवंतिया में क्रूज 'नर्मदा क्वीन' पर मंत्रि-परिषद् की बैठक की। इसमें हमने पर्यटन को बढ़ावा देने के संबंध में अनेक निर्णय लिये। वहीं मैंने टूरिस्ट कॉम्पलेक्स का भी लोकार्पण किया।हनुवंतिया में 12 से 21 फरवरी तक जल-महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस रंगारंग महोत्सव में पर्यटकों के साथ-साथ टूर और ट्रेवल कम्पनियों को भी आमंत्रित किया गया है। उन्हें इस स्थान पर पर्यटन को बढ़ावा देने की संभावनाओं को देखने का अवसर प्राप्त होगा। जल महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम, एडवेंचर स्पोर्टस गतिविधियाँ, पतंगबाजी, वॉलीबाल, केम्पफायर, स्टार ग्रेजिंग, साइकिलिंग, पैरा मोटरिंग, पैरा सेलिंग, हॉट एयर बलून, बर्ड वाचिंग जैसी अनेक गतिविधियाँ होंगी।और हाँ, खाने-पीने के शौकीनों के लिये वहाँ फूड जोन भी होगा। जहाँ विशेषकर मालवा और निमाड़ के व्यंजनों का स्वाद चखने को मिलेगा। स्थानीय कला, संस्कृति और शिल्पों का भी अदभुत समागम होगा। समुद्र की तरह विस्तृत नर्मदा जल पर क्रूज शिप में घूमने का आनन्द भी अविस्मरणीय रहेगा।मैं यह बात दावे से कह सकता हूँ कि हनुवंतिया में कुछ समय बिताने से निश्चय ही जीवन में नई ताजगी आयेंगी। जल महोत्सव का आनन्द तो अविस्मरणीय होगा ही। तो फिर इंतजार किस बात का? कीजिये हनुवंतिया जाने की तैयारी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

गाय से आया बदलाव ,नशा नहीं करेंगे लोग

मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के इमलिया गौंडी गांव के लोगों की जिंदगी में गौ-पालन ने बड़ा बदलाव ला दिया है। एक तरफ जहां वह लोगों के रोजगार का जरिया बन गई है, वहीं गाय की सौगंध खाकर लोग नशा न करने का संकल्प भी ले रहे हैं।इमलिया गौंडी गांव में पहुंचते ही 'गौ संवर्धन गांव' की छवि उभरने लगती है, क्योंकि यहां के लगभग हर घर में एक गाय है। इस गाय से जहां वे दूध हासिल करते हैं, वहीं गौमूत्र से औषधियों और कंडे (उपला) का निर्माण कर धन अर्जन कर रहे हैं। इस तरह गांव वालों को रोजगार भी मिला है।भोपाल स्थित गायत्री शक्तिपीठ द्वारा इस गांव के जंगल में गौशाला स्थापित की गई है। इस गौशाला के जरिए उन परिवारों को गाय भी उपलबध कराई जा रही है, जिनके पास गाय नहीं है। अभी तक 150 परिवारों को गाय उपलब्ध कराई जा चुकी है।इस गौशाला में हर रविवार को ग्रामीण क्षेत्र से लोग औषधि बनाना सीखने आते हैं। गौशाला प्रबंधन मुक्त में इन ग्रामीणों को 44 प्रकार की औषधियां बनाना सिखाता है। साथ ही गरीब किसानों को मुक्त में खाद और एक गाय भी दी जाती है।गौशाला का संचालन करने वाले डा़ॅ शंकरलाल पाटीदार ने बताया कि यह गौशाला 22 एकड़ क्षेत्र में फैली हुई है और यहां अलग-अलग प्रजाति की 350 से अधिक गाय मौजूद हैं। यहां आने वाले ग्रामीणों को गोबर और गौमूत्र से बनने वाली औषधियां बनाने का प्रशिक्षण दिया जाता है। इससे एक तरफ जहां गाय परिवार के लिए दूध देती है, वहीं गोबर और गौमूत्र के अर्क के साथ बनने वाली औषधियां आय का साधन भी बन रही हैं। साथ ही जैविक खाद को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।डॉ. पाटीदार ने बताया कि जिन परिवारों को पास गाय नहीं है, उन्हें गौशाला की ओर से गाय उपलब्ध कराई जाती है। इस गांव में 2500 की आबादी है और लगभग 450 घर हैं। इस गांव में अब तक 150 गाय गौशाला की ओर से दी जा चुकी है।उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या की अध्यक्षता में इसी गांव में राष्ट्रीय गौ-विज्ञान कार्यशाला का आयोजन हुआ था। तभी से यहां पर गौमूत्र व गौ आधारित पदार्थो से कई तरह की दवाइयां बनाना सिखाई जाती हैं। इस हुनर को सिखने के बाद कई महिलाओं ने अपना खुद का रोजगार स्थापित किया है।अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या का कहना है कि 'गौ-संरक्षण, गौ-पालन, गौ-संवर्धन सबका कर्तव्य है। गौ-सेवा के साथ पंचगव्य आधारित उत्पादों की दिशा में कार्य होने चाहिए।उन्होंने आगे कहा, "हमने गांव वालों से किया वादा पूरा कर दिया है। अब इसे निरंतर जारी रखने का कार्य गांव वासियों का है। बदली हुई गांव की तस्वीर आने वाले दिनों में समाज की तस्वीर बदलेगी।"इस गांव में एक तरफ गौ संवर्धन के प्रति लोगों में जागृति आई है, वहीं ग्रामीण गाय की सौगंध खाकर नशा न करने का संकल्प भी ले रहे हैं। इस गांव के अब तक 95 प्रतिशत लोग नशा न करने का संकल्प ले चुके हैं।हरिद्वार स्थित गायत्री परिवार के प्रमुख केंद्र शांतिकुंज के मीडिया सेल की तरफ से आईएएनएस को बताया गया कि इमलिया गौंडी गांव की ही तरह कई अन्य स्थानों पर भी गौ संरक्षण का कार्य चल रहा है, जिनमें उत्तराखंड का भोगपुर, हरिद्वार तथा मध्यप्रदेश में सेंधवा, बुरहानपुर आदि प्रमुख हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

उज्जैन में 6 दशक पूर्व हुआ था अर्द्ध-कुम्भ

अर्द्ध-कुम्भ कोई अलग पर्व नहीं है। यह एक धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना वाले कुम्भ महापर्व का मध्य सत्र है। यह दो कुम्भ के बीच का सत्र होता है। कुम्भ और अर्द्ध-कुम्भ के आयोजन में योग-संयोग का बड़ा महत्व होता है। इस समय कुम्भ राशि के गुरू से सप्तम सिंह राशि के गुरू में मेष के सूर्य के आने पर हरिद्वार में अर्द्ध-कुम्भ का आयोजन हो रहा है। इस योग में 22 अप्रैल तक अर्द्ध-कुम्भ होगा।उज्जैन में 22 अप्रैल से 21 मई, 2016 तक सिंहस्थ कुम्भ महापर्व का आयोजन होना है। यहाँ सिंहस्थ आयोजन के 10 वाँछित योग माने जाते हैं। सिंह राशि में गुरू, मेष राशि में सूर्य, तुला का चन्द्रमा, वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा तिथि, कुश-स्थली, स्वाति नक्षत्र, व्यतिपात योग और सोमवार हो, तो सिंहस्थ का आयोजन होता है। यह तो सिंहस्थ के लिये वाँछित योग है।इसी उज्जैन में वर्ष 1950 में संध्यापुरीजी महाराज द्वारा क्षिप्रा के तट पर पहली बार अर्द्ध-कुम्भ मनाया गया। वैशाख पूर्णिमा 2 मई, 1950 को साधु-संतों ने मोक्षदायिनी क्षिप्रा में पवित्र स्नान कर महारुद्र यज्ञ किया। उस समय सिंह राशि से सप्तम राशि कुम्भ राशि के गुरू में मेष का सूर्य और वैशाख मास का योग रहा।इसके अलावा भारत के प्रयाग और नासिक में भी अर्द्ध-कुम्भ स्नान के चिन्ह मिलते हैं। प्रयाग नगरी इलाहाबाद में तुला या वृश्चिक राशि में गुरू होने पर अर्द्ध-कुम्भ मनाया जाता है। वहीं नासिक में अर्द्ध-कुम्भ नहीं मनता, लेकिन कुम्भ में गुरू, सिंह के सूर्य तथा श्रावण मास में ऐसे योग बनते हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

राजभवन में गणतंत्र दिवस पर हुआ स्वागत समारोह

गणतंत्र दिवस की संध्या पर 26 जनवरी को राजभवन में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। राज्यपाल श्री राम नरेश यादव ने आगंतुकों का स्वागत किया और उन्हें गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया। राज्यपाल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित भी किया।स्वागत समारोह में गृह मंत्री श्री बाबूलाल गौर, पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री सुरेश पचौरी, पूर्व सांसद श्री कैलाश सारंग, विधायक, मुख्य सचिव श्री अंटोनी डिसा, पुलिस महानिदेशक श्री सुरेन्द्र सिंह, निगम-मंडलों के अध्यक्ष, विश्वविद्यालयों के कुलपति, विभिन्न धर्मों के धर्मगुरू, राजनैतिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सेना और पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, पत्रकार तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

बुंदेलखंड की अयोध्या है ओरछा

यह विश्व का अकेला मंदिर है जहां राम की पूजा राजा के रूप में होती है और उन्हें सूर्योदय के पूर्व और सूर्यास्त के पश्चात सलामी दी जाती है। ओरछा को दूसरी अयोध्या के रूप में मान्यता प्राप्त है। यहां पर रामराजा अपने बाल रूप में विराजमान हैं। यह जनश्रुति है कि श्रीराम दिन में यहां तो रात्रि में अयोध्या विश्राम करते हैं।शयन आरती के पश्चातउनकी ज्योति हनुमानजी को सौंपी जाती है, जो रात्रि विश्रामके लिए उन्हें अयोध्या ले जाते हैं-।।सर्व व्यापक राम के दो निवास हैं खास, दिवस ओरछा रहत हैं, शयन अयोध्या वास।।शास्त्रों में वर्णित है कि आदि मनु-सतरूपा ने हजारों वर्षों तक शेषशायी विष्णु को बालरूप में प्राप्त करने के लिए तपस्या की। विष्णु ने उन्हें प्रसन्न होकर आशीष दिया और त्रेता में राम, द्वापर में कृष्ण और कलियुग में ओरछा के रामराजा के रूप में अवतार लिया। इस प्रकार मधुकर शाह और उनकी पत्नी गणेशकुंवरि साक्षात दशरथ और कौशल्या के अवतार थे। त्रेता में दशरथ अपने पुत्र का राज्याभिषेक न कर सके थे, उनकी यह इच्छा भी कलियुग में पूर्ण हुई।मनोहारी कथारामराजा के अयोध्या से ओरछा आने की एक मनोहारी कथा है।एक दिन ओरछा नरेश मधुकरशाह ने अपनी पत्नी गणेशकुंवरि सेकृष्ण उपासना के इरादे से वृंदावन चलने को कहा। लेकिनरानी राम भक्त थीं। उन्होंने वृंदावन जाने से मना कर दिया।क्रोध में आकर राजा ने उनसे यह कहा कि तुम इतनी राम भक्तहो तो जाकर अपनेराम को ओरछा ले आओ। रानी नेअयोध्या पहुंचकर सरयू नदी के किनारे लक्ष्मण किले के पासअपनी कुटी बनाकर साधना आरंभ की। इन्हीं दिनों संतशिरोमणि तुलसीदास भी अयोध्या में साधना रत थे। संत सेआशीर्वाद पाकर रानी की आराधना दृढ़ से दृढ़तर होती गई।लेकिन रानी को कई महीनों तक रामराजा के दर्शन नहीं हुए।अंतत: वह निराश होकर अपने प्राण त्यागने सरयू की मझधार मेंकूद पड़ी। यहीं जल की अतल गहराइयों में उन्हें रामराजा केदर्शन हुए। रानी ने उन्हें अपना मंतव्य बताया।चतुर्भुज मंदिर का निर्माण रामराजा ने ओरछा चलना स्वीकार किया किन्तु उन्होंने तीन शर्तें रखीं- पहली, यह यात्रा पैदल होगी, दूसरी,यात्रा केवल पुष्पनक्षत्र में होगी,तीसरी,रामराजा की मूर्ति जिस जगह रखी जाएगी वहां से पुन: नहीं उठेगी। रानी ने राजा को संदेश भेजा कि वो रामराजा को लेकर ओरछा आ रहीं हैं। राजा मधुकरशाह ने रामराजा के विग्रह को स्थापित करने के लिए करोड़ों की लागत से चतुर्भुज मंदिर का निर्माण कराया। जब रानी ओरछा पहुंची तो उन्होंने यह मूर्ति अपने महल में रख दी। यह निश्चित हुआ कि शुभ मुर्हूत में मूर्ति को चतुर्भुज मंदिर में रखकर इसकी प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। लेकिन राम के इस विग्रह ने चतुर्भुज जाने से मना कर दिया। कहते हैं कि राम यहां बाल रूप में आए और अपनी मां का महल छोड़कर वो मंदिर में कैसे जा सकते थे। राम आज भी इसी महल में विराजमान हैं और उनके लिए बना करोड़ों का चतुर्भुज मंदिर आज भी वीरान पड़ा है। यह मंदिर आज भी मूर्ति विहीन है। यह भी एक संयोग है कि जिस संवत 1631 को रामराजा का ओरछा में आगमन हुआ, उसी दिन रामचरित मानस का लेखन भी पूर्ण हुआ। जो मूर्ति ओरछा में विद्यमान है उसके बारे में बताया जाता हैकि जब राम वनवास जा रहे थे तो उन्होंने अपनी एक बाल मूर्ति मां कौशल्या को दी थी। मां कौशल्या उसी को बाल भोग लगाया करती थीं। जब राम अयोध्या लौटे तो कौशल्या ने यह मूर्ति सरयू नदी में विसर्जित कर दी। यही मूर्ति गणेशकुंवरि को सरयू की मझधार में मिली थी। यहां राम ओरछाधीश के रूप में मान्य हैं। रामराजा मंदिर के चारों तरफ हनुमान जी के मंदिर हैं। छड़दारी हनुमान, बजरिया के हनुमान, लंका हनुमान के मंदिर एक सुरक्षा चक्र के रूप में चारों तरफ हैं। ओरछा की अन्य बहुमूल्य धरोहरों में लक्ष्मी मंदिर, पंचमुखी महादेव, राधिका बिहारी मंदिर ,राजामहल, रायप्रवीण महल, हरदौल की बैठक, हरदौल की समाधि,जहांगीर महल और उसकी चित्रकारी प्रमुख है।ओरछा झांसी से मात्र 15 किमी. की दूरी पर है। झांसी देश की प्रमुख रेलवे लाइनों से जुड़ा है। पर्यटकों के लिए झांसी औरओरछा में शानदार आवासगृह बने हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

ग़जब है गौमूत्र

डॉ राहुल जामवालगौमूत्र का रासायनिक विश्लेषण करने पर वैज्ञानिकों ने पाया, कि इसमें 24 ऐसे तत्व हैं जो शरीर के विभिन्न रोगों को ठीक करने की क्षमता रखते हैं। आयुर्वेद के अनुसार गौमूत्र का नियमित सेवन करने से कई बीमारियों को खत्म किया जा सकता है। जो लोग नियमित रूप से थोड़े से गौमूत्र का भी सेवन करते हैं, उनकी रोगप्रतिरोधी क्षमता बढ़ जाती है। मौसम परिवर्तन के समय होने वाली कई बीमारियां दूर ही रहती हैं। शरीर स्वस्थ और ऊर्जावान बना रहता है। इसके कुछ गुण इस प्रकार गए हैं :-1. गौ मूत्र कड़क, कसैला, तीक्ष्ण और ऊष्ण होने के साथ-साथ विष नाशक, जीवाणु नाशक, त्रिदोष नाशक, मेधा शक्ति वर्द्धक और शीघ्र पचने वाला होता है। इसमें नाइट्रोजन, ताम्र, फास्फेट, यूरिया, यूरिक एसिड, पोटाशियम, सल्फेट, फास्फेट, क्लोराइड और सोडियम की विभिन्न मात्राएं पायी जाती हैं। यह शरीर में ताम्र की कमी को पूरा करने में भी सहायक है।2. गौमूत्र को न केवल रक्त के सभी तरह के विकारों को दूर करने वाला, कफ, वात व पित्त संबंधी तीनो दोषों का नाशक, हृदय रोगों व विष प्रभाव को खत्म करने वाला, बल-बुद्धि देने वाला बताया गया है, बल्कि यह आयु भी बढ़ाता है।3. पेट की बीमारियों के लिए गौमूत्र रामवाण की तरह काम करता है, इसे चिकित्सीय सलाह के अनुसार नियमित पीने से यकृत यानि लिवर के बढ़ने की स्थिति में लाभ मिलता है। यह लिवर को सही कर खून को साफ करता है और रोग से लड़ने की क्षमता विकसित करता है।4. 20 मिली गौमूत्र प्रात: सायं पीने से निम्न रोगों में लाभ होता है।1. भूख की कमी, 2. अजीर्ण, 3. हर्निया, 4. मिर्गी, 5. चक्कर आना, 6. बवासीर, 7. प्रमेह, 8.मधुमेह, 9.कब्ज, 10. उदररोग, 11. गैस, 12. लूलगना, 13.पीलिया, 14. खुजली, 15.मुखरोग, 16.ब्लडप्रेशर, 17.कुष्ठ रोग, 18. जांडिस, 19. भगन्दर, 20. दन्तरोग, 21. नेत्र रोग, 22. धातु क्षीणता, 23. जुकाम, 24. बुखार, 25. त्वचा रोग, 26. घाव, 27. सिरदर्द, 28. दमा, 29. स्त्रीरोग, 30. स्तनरोग, 31.छिहीरिया, 32. अनिद्रा।5. गौमूत्र को मेध्या और हृदया कहा गया है। इस तरह से यह दिमाग और हृदय को शक्ति प्रदान करता है। यह मानसिक कारणों से होने वाले आघात से हृदय की रक्षा करता है और इन अंगों को प्रभावित करने वाले रोगों से बचाता है।6. इसमें कैसर को रोकने वाली ‘करक्यूमिन‘ पायी जाती है |7. कैंसर की चिकित्सा में रेडियो एक्टिव एलिमेन्ट प्रयोग में लाए जाते है | गौमूत्र में विद्यमान सोडियम,पोटेशियम,मैग्नेशियम,फास्फोरस,सल्फर आदि में से कुछ लवण विघटित होकर रेडियो एलिमेन्ट की तरह कार्य करने लगते है और कैंसर की अनियन्त्रित वृद्धि पर तुरन्त नियंत्रण करते है | कैंसर कोशिकाओं को नष्ट करते है | अर्क आँपरेशन के बाद बची कैंसर कोशिकाओं को भी नष्ट करता है | यानी गौमूत्र में कैसर बीमारी को दूर करने की शक्ति समाहित है |8. दूध देने वाली गाय के मूत्र में “लेक्टोज” की मात्रा आधिक पाई जाती है, जो हृदय और मस्तिष्क के विकारों के लिए उपयोगी होता है।9. गाय के मूत्र में आयुर्वेद का खजाना है! इसके अन्दर ‘कार्बोलिक एसिड‘ होता है जो कीटाणु नासक है, यह किटाणु जनित रोगों का भी नाश करता है। गौमूत्र चाहे जितने दिनों तक रखे, ख़राब नहीं होता है।10. जोड़ों के दर्द में दर्द वाले स्थान पर गौमूत्र से सेकाई करने से आराम मिलता है। सर्दियों के मौषम में इस परेशानी में सोंठ के साथ गौ मूत्र पीना फायदेमंद बताया गया है।11. गैस की शिकायत में प्रातःकाल आधे कप पानी में गौ मूत्र के साथ नमक और नींबू का रस मिलाकर पीना चाहिए।12. चर्म रोग में गौ मूत्र और पीसे हुए जीरे के लेप से लाभ मिलता है। खाज, खुजली में गौ मूत्र उपयोगी है।13. गौमूत्र मोटापा कम करने में भी सहायक है। एक ग्लास ताजे पानी में चार बूंद गौ मूत्र के साथ दो चम्मच शहद और एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर नियमित पीने से लाभ मिलता है।14. गौमूत्र का सेवन छानकर किया जाना चाहिए। यह वैसा रसायन है, जो वृद्धावस्था को रोकता है और शरीर को स्वस्थ्यकर बनाए रखता है।15.गौमूत्र किसी भी प्रकृतिक औषधी के साथ मिलकर उसके गुण-धर्म को बीस गुणा बढ़ा देता है| गौमूत्र का कई खाद्य पदार्थों के साथ अच्छा संबंध है जैसे गौमूत्र के साथ गुड़, गौमूत्र शहद के साथ आदि|16.अमेरिका में हुए एक अनुसंधान से सिध्द हो गया है कि गौ के पेट में "विटामिन बी" सदा ही रहता है। यह सतोगुणी रस है व विचारों में सात्विकता लाता है।17.गौमूत्र लेने का श्रेष्ठ समय प्रातःकाल का होता है और इसे पेट साफ करने के बाद खाली पेट लेना चाहिए| गौमूत्र सेवन के 1 घंटे पश्चात ही भोजन करना चाहिए|18. गौमूत्र देशी गाय का ही सेवन करना सही रहता है। गाय का गर्भवती या रोग ग्रस्त नहीं होना चाहिए। एक वर्ष से बड़ी बछिया का गौ मूत्र बहुत लाभकारी होता है।19. मांसाहारी व्यक्ति को गौमूत्र नहीं लेना चाहिए| गौमूत्र लेने के 15 दिन पहले मांसाहार का त्याग कर देना चाहिए| पित्त प्रकृति वाले व्यक्ति को सीधे गौमूत्र नहीं लेना चाहिए, गौमूत्र को पानी में मिलाकर लेना चाहिए| पीलिया के रोगी को गौमूत्र नहीं लेना चाहिए| देर रात्रि में गौमूत्र नहीं लेना चाहिए| ग्रीष्म ऋतु में गौमूत्र कम मात्र में लेना चाहिए|20. घर में गौमूत्र छिड़कने से लक्ष्मी कृपा मिलती है, जिस घर में प्रतिदिन गौमूत्र का छिड़काव किया जाता है, वहां देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसती है।21.गौमूत्र में गंगा मईया वास करती हैं। गंगा को सभी पापों का हरण करने वाली माना गया है, अत: गौमूत्र पीने से पापों का नाश होता है।22.जिस घर में नियमित रूप से गौमूत्र का छिड़काव होता है, वहां बहुत सारे वास्तु दोषों का समाधान एक साथ हो जाता हैं।23. देसी गाय के गोबर-मूत्र-मिश्रण से ‘`प्रोपिलीन ऑक्साइड” उत्पन्न होती है, जो बारिस लाने में सहायक होती है| इसी के मिश्रण से ‘इथिलीन ऑक्साइड‘ गैस निकलती है जो ऑपरेशन थियटर में काम आता है |24. गोमुत्र कीटनाशक के रूप में भी उपयोगी है। देसी गाय के एक लीटर गोमुत्र को आठ लीटर पानी में मिलाकर प्रयोग किया जाता है । गोमुत्र के माध्यम से फसल को नैसर्गिक युरिया मिलता है। इस कारण खाद के रूप में भी यह छिड़काव उपयोगी होता है ।गौमूत्र से औषधियाँ एपं कीट नियंत्रक बनाया जा सकता है।25. अमेरिका ने गौ मूत्र पर 6 पेटेंट ले लिए हैं, और अमेरिकी सरकार हर साल भारत से गाय का मूत्र आयात करती है और उससे कैंसर की दवा बनाती हैं । उसको इसका महत्व समझ आने लगा है। जबकि हमारे शास्त्रो मे करोड़ो वर्षो पहले से इसका महत्व बताया गया है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

उज्जैन सम्पूर्ण विश्व के लिये आस्था का केन्द्र

'साथी हाथ बढ़ाना।'' 'हम होंगे कामयाब।'' जैसे प्रेरणादायी गीतों को गुनगुनाते हुए रविवार को उज्जैन के अंगारेश्वर से लेकर सिद्धवट तक हजारों लोग श्रमदान करते हुए क्षिप्रा शुद्धिकरण अभियान में शामिल हुए। सफाई अभियान में महिला-बाल विकास श्रीमती माया सिंह ने भी श्रमदान किया। उन्होंने शुद्धिकरण अभियान की प्रशंसा की। अभियान में विधायक डॉ. मोहन यादव, महिला सशक्तिकरण के प्रमुख सचिव जे.एन. कंसोटिया, आयुक्त एकीकृत बाल विकास सेवा पुष्पलता सिंह और कलेक्टर कवीन्द्र कियावत भी शामिल हुए। महिला-बाल विकास मंत्री माया सिंह ने कहा कि उज्जैन सम्पूर्ण विश्व के लिये आस्था का सबसे महत्वपूर्ण केन्द्र है। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ के दौरान वैचारिक विमर्श होगा। इससे निकलने वाले निष्कर्ष से सम्पूर्ण विश्व को नई दिशा मिलेगी। श्रीमती सिंह ने कहा कि सिंहस्थ के दौरान महिला-बाल विकास की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। सिंहस्थ अवधि में महिला सुरक्षा के लिये शौर्या-दल के सदस्य तैनात रहेंगे। दल के सदस्यों को पुलिस के सहयोग से प्रशिक्षित किया जा रहा है। सिंहस्थ के दौरान महिला सशक्तिकरण एवं भ्रूण-हत्या जैसे महत्वपूर्ण विषयों का प्रचार-प्रसार भी विभाग करेगा। मेला क्षेत्र में खोया-पाया केन्द्र स्थापित किये जायेंगे। शुद्धिकरण अभियान में बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए और उन्होंने हस्ताक्षर कर शुद्ध क्षिप्रा का संकल्प लिया। अंगारेश्वर से लेकर सिद्धवट घाट तक 100 से अधिक ट्राली भर कचरा निकाला गया।महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती सिंह ने केन्द्रीय जेल में सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण योजना में विपत्तिग्रस्त महिलाओं को उनकी रुचि के अनुसार ट्रेड का चयन कर प्रशिक्षण दिलवाये जाने की व्यवस्था की गयी है। महिला-बाल विकास मंत्री ने नवजात बेटियों की माताओं का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बेटी के जन्म से लेकर उनके उज्जवल भविष्य के लिये योजनाएँ संचालित की हैं। उन्होंने नागरिकों से कहा कि बेटियों को पढ़ाकर उन्हें स्वावलम्बी बनायें। महिला-बाल विकास मंत्री राहगीरी-डे में शामिल हुईं। इस मौके पर सांसद श्री चिंतामणि मालवीय भी मौजूद थे। महिला-बाल विकास मंत्री ने कार्यक्रम में 150 ई-रिक्शा की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि यह रिक्शे सिंहस्थ में स्वच्छ पर्यावरण में मददगार होंगे। महिला-बाल विकास मंत्री ने जनसंपर्क विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रशंसा की। प्रदर्शनी में वर्ष 2004 के सिंहस्थ और इस वर्ष 2016 के सिंहस्थ की तैयारियों को आकर्षक ढंग से चित्रों के जरिये प्रदर्शित किया गया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

क्रिसमस कैरोल से गूंज उठा मुख्यमंत्री निवास

यीशु के संदेश बना सकते हैं आतंकवाद मुक्त समाज : मुख्यमंत्री श्री चौहान ''सर्वधर्म समभाव'' की परंपरा को आगे बढ़ाते हुये मुख्यमंत्री निवास पर क्रिसमस का पवित्र पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। क्रिसमस कैरोल से मुख्यमंत्री निवास प्रांगण गूंज उठा।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह प्रभु मसीह के जन्मोत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने केक काटा और क्रिसमस की बधाईयां दी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी धर्मों के प्रमुख धार्मिक उत्सवों एवं त्यौहारों को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित करने की परम्परा की शुरूआत की है।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि शांति, सद्भाव, भाईचारा, दया और प्रेम से परिपूर्ण समाज का निर्माण करने के लिए यीशु के उद्देश्यों को अमल में लाने की जरूरत है। प्रेम और शांति का मार्ग ही मानवता की रक्षा कर सकता है और आतंकवाद मुक्त समाज बना सकता है। उन्होंने कहा कि अंधेरे को कोसने के बजाय उजियारा करना ज्यादा बेहतर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने स्वयं को मानवता का सेवक माना है और इसी भावना के साथ प्रदेश के पुनर्निमाण में लगे हैं।आर्च बिशप लिओ कार्नोलियो ने कहा कि यीशु ने सिखाया कि सीधे सच्चे सरल बनो। प्रभु मानव पर अटूट विश्वास करते है। आज मानव समाज को ज्यादा उदार होने की जरुरत है। प्रेम, शांति और सेवा दया की सबसे ज्यादा जरुरत है।मुख्यमंत्री ने लियो कार्नेलिओ को आल इंडिया कौंसिल ऑफ़ ह्यूमन राइट्स द्वारा मानव अधिकारों के सेवक के रूप में सम्मानित होने पर प्रदेश के नागरिको की ओर से अभिनन्दन किया। ईसाई समुदाय ने अल्पसंख्यक ईसाई समुदाय के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं लागू करने के लिए मुख्यमंत्री का सम्मान किया और उनके यशस्वी जीवन के लिए विशेष प्रार्थना की।प्रभु यीशु मसीह के जन्म की कहानियों और उनकी शिक्षाओं पर आधारित नाटिकाओं का मंचन भी किया गया। मुख्यमंत्री निवास प्रांगण क्रिसमस कैरोल से गूंज उठा।इस अवसर पर झाबुआ के बिशप श्री बेसिल भूरिया, इंदौर के बिशप डॉ. चाको थोटमरिकल, उज्जैन के बिशप डॉ. सेबस्टियन वाडाकेल, जबलपुर के बिशप डॉ. प्रेमचंद सिंह श्री रोबर्ट अली और बड़ी संख्या में प्रदेश से आए मसीह समाज के सदस्य उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

आर्क बिशप को दी क्रिसमस की बधाई

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आर्क बिशप को दी क्रिसमस की बधाई और शुभकामनाएँमुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज कोहेफिजा स्थित आर्क बिशप हाऊस पहुँचे। उन्होंने पुष्प-गुच्छ भेंट कर आर्क बिशप डॉ. लियो कार्नेलियो को क्रिसमस की शुभकामनाएँ दी।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आज के पावन दिवस पर प्रभु यीशु प्रेम, भाईचारा, करूणा, एकता और शांति का संदेश लेकर धरती पर आये। उनका संदेश मानव-कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है। इस पर चलकर परिवार, प्रदेश, देश औऱ दुनिया में शांति और सदभाव कायम किया जा सकता है।श्री चौहान ने आर्क बिशप को मानव सेवा के लिये मिले सम्मान की बधाई दी। साथ ही उन्हें 26 दिसम्बर को मुख्यमंत्री निवास पर क्रिसमस समारोह में शामिल होने के लिये आमंत्रित भी किया।आर्क बिशप ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा सामाजिक एकता के सराहनीय प्रयास किये जा रहे हैं। आर्क बिशप ने सभी नागरिकों को क्रिसमस की बधाई दी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

उज्जैन में अखाड़ों के सम्पर्क अधिकारी निभा रहे महत्वपूर्ण भूमिका

13 अखाड़ों में चल रहे हैं काम उज्जैन में वर्ष-2016 में होने वाले सिंहस्थ में प्रत्येक अखाड़े के लिये एक सम्पर्क अधिकारी नियुक्त किया गया है। सभी 13 अखाड़ों के लिये नियुक्त सम्पर्क अधिकारी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। यह अधिकारी नियमित रूप से सिंहस्थ क्षेत्र में पहुँचकर अखाड़ा प्रतिनिधियों के साथ चर्चा कर काम में आ रही दिक्कतों की जानकारी लेते हैं।अखाड़ा स्थलों पर विभिन्न शासकीय विभाग द्वारा कार्य किये जा रहे हैं। सम्पर्क अधिकारी प्राप्त जानकारी मेला कार्यालय में उच्च अधिकारियों को देने का भी काम कर रहे हैं। इन अधिकारियों की सूची और उनके मोबाइल नम्बर सिंहस्थ की अधिकृत वेबसाइट www.simhasthujjain.in पर अपलोड है। इस साइड पर अखाड़े के प्रमुख महंत के मोबाइल नम्बर भी अपलोड किये गये हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

बालरंग में सांस्कृतिक धारा से जुड़ रहे हैं बच्चे

बाल रंग में शामिल बच्चे देश की संस्कृति, लोक-कला, शिल्प एवं नैतिक जीवन-मूल्यों के प्रति जागृत होकर देश की धारा से जुड़ते हैं। उच्च एवं स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री दीपक जोशी ने यह बात राष्ट्रीय बाल रंग महोत्सव में कही। श्री जोशी ने हवा में गुब्बारे छोड़कर राष्ट्रीय बाल रंग का शुभारंभ किया। बाल रंग में 23 प्रदेश के बच्चे शामिल हो रहे हैं।श्री जोशी ने कहा कि अनेकता में एकता के प्रतीक बाल रंग में सहभागिता से बच्चों के कोमल मन पर अमिट छाप पड़ती है। श्री जोशी ने बाल रंग स्मारिका-2015 और बाल-पत्र का विमोचन किया। उन्होंने लघु भारत प्रदर्शनी का शुभारंभ कर वहाँ लगे स्टॉल को देखा। बाल रंग में शामिल प्रदेशों की कला-संस्कृति स्टॉलों में प्रदर्शित की गयी है।आयुक्त, लोक शिक्षण डी.डी. अग्रवाल ने बताया कि बाल रंग की शुरूआत 1996 में की गयी थी। वर्ष 2006 से बाल रंग मानव संग्रहालय में किया जा रहा है। मानव संग्रहालय के संचालक प्रो. सरित चौधरी ने भी विचार व्यक्त किये। सरस्वती वंदना संस्कार वेली की छात्राओं ने प्रस्तुति की।बाल रंग में हिमाचल, बिहार, जम्मू-कश्मीर, अरूणाचल, मेघालय, गुजरात, आसाम, केरल, महाराष्ट्र, मणिपुर, नागलैण्ड, सिक्किम, आंध्रप्रदेश, उत्तराखण्ड, त्रिपुरा, दिल्ली, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, चण्डीगढ़, दादर और नगर-हवेली सहित अन्य राज्य के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।Attachments areaPreview attachment baalrang.jpgImagebaalrang.jpg

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

परम्परा के साथ आधुनिकता का संगम होगा सिंहस्थ 2016

सिंहस्थ कुंभ महापर्व-2016 विक्रम संवत 2073 में इस बार परम्परा के साथ आधुनिकता का संगम होगा। सिंहस्थ की प्राचीन गौरवशाली परम्परा के साथ सिंहस्थ कुंभ मनाने की पूरी तैयारी 3000 हेक्टेयर से अधिक पड़ाव क्षेत्र में की जा रही है। उज्जैन शहर में बन रहे बड़े-बड़े पुलों, फ्लाई ओवर, फिल्ट्रेशन प्लांट, इंटरप्रिटेशन सेन्टर और फोरलेन मार्गों ने उज्जैन को मेट्रो शहर जैसा लुक दे दिया हैइस बार के सिंहस्थ के लिये पिछले सिंहस्थ के 267 करोड़ के कार्यों की तुलना में 2591 करोड़ रूपये का अधिक बजट स्थायी एवं अस्थायी कार्यों के लिये प्राप्त हुआ है। इसमें 80 प्रतिशत कार्य स्थायी प्रकृति के हैं, जो उज्जैन के लिये स्थायी सौगात होंगे। शेष 20 प्रतिशत बजट राशि से मेला क्षेत्र में अस्थायी प्रकृति के कार्य करवाये जा रहे हैं। उज्जैन नगर में 362 करोड़ रुपये लागत की लगभग 100 सड़क तैयार की गयी हैं। इन सभी सड़कों की कनेक्टिविटी इनर रिंग रोड से कर दी गयी है। देवास रोड से इन्दौर रोड को मिलाने वाला इंजीनियरिंग कॉलेज रोड फोर लेन बनाया गया है। इस फोर लेन रोड पर पर्याप्त संख्या में लाइट्स लगाई गई हैं। इन्दौर रोड के महामृत्युंजय द्वार से उज्जैन शहर में प्रवेश करते ही ऐसा लगता है जैसे किसी मेट्रो शहर में पहुँच रहे हों।सिंहस्थ-2016 के लिये करीब 94 करोड़ रूपये की लागत से 14.29 किलोमीटर लम्बा उज्जैन पश्चिम बायपास इनर रिंग रोड बनाया गया है। इस मार्ग पर आवागमन प्रारम्भ हो गया है। उज्जैन की इस महत्वपूर्ण सड़क को इन्दौर-उज्जैन फोर लेन, बड़नगर रोड तथा उन्हेल-नागदा मार्ग को जोड़ा गया है। यह सड़क सांवराखेड़ी सेटेलाईट टाऊन से शुरू हो रहे मेला क्षेत्र के आसपास एक-एक किलोमीटर की दूरी से गुजरती है, जिसमें मेला अवधि में आने वाले श्रद्धालु अपने वाहन सहित अपने गंतव्य तक पहुँच सकेंगे। इस मार्ग के बन जाने से अब भारी वाहन बिना उज्जैन नगर में प्रवेश किये अन्य जगह आ-जा रहे हैं। इस बार सिंहस्थ में 177 करोड़ की लागत के चार रेलवे ओवर ब्रिज तथा क्षिप्रा नदी पर आठ ब्रिज बनाये जा रहे हैं। इससे आवागमन एवं क्षिप्रा नदी पर श्रद्धालुओं को इस पार से उस पार जाने में अधिक सुविधा होगी।सिंहस्थ-2016 के लिये क्षिप्रा नदी का किनारा श्रद्धालुओं के स्नान के लिये तैयार किया जा रहा है। क्षिप्रा के बाँये किनारों पर जहाँ एक ओर लाल पुल से लेकर भूखी माता और भूखी माता से लेकर दत्त अखाड़ा तक विशाल घाटों का निर्माण कार्य हो गया है, वहीं दाँये तट पर भी लाल पुल से लेकर नरसिंह घाट तक की खाली पड़ी जगहों पर भी घाटों का निर्माण किया जा चुका है। सिंहस्थ-2016 में हरिद्वार की हर की पोढ़ी जैसे सुन्दर घाट क्षिप्रा नदी पर होंगे। इस बार पाँच किलो मीटर लम्बाई में नये घाट बनाये गये हैं। सिंहस्थ में श्रद्धालुओं के स्नान के लिये क्षिप्रा तट के दोनों किनारों पर 8.34 किलोमीटर लम्बाई में घाट उपलब्ध रहेंगे।पाइप लाइन के जरिये हो रहा है खान डायवर्सनक्षिप्रा नदी में शुद्ध जल से स्नान हो सके, इसके लिये राज्य सरकार द्वारा खान नदी डायवर्सन योजना पर काम किया जा रहा है। ग्राम पिपल्याराघौ से निकालकर खान नदी को 19 किलोमीटर लम्बाई में पाइप लाइन के जरिये कालियादेह महल के आगे क्षिप्रा नदी से जोड़ा जा रहा है। इस तरह त्रिवेणी के आगे से भूखी माता, रामघाट और मंगलनाथ क्षेत्र के सभी घाटों पर क्षिप्रा नदी का शुद्ध जल प्रवाहित होगा। इस कार्य के लिये राज्य शासन ने 90 करोड़ की राशि का प्रावधान किया है। निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है और कार्य फरवरी-2016 तक पूरा हो जायेगा। खान डायवर्सन में पाइप का आकार इतना बड़ा है कि छोटी कार इसमें से होकर गुजर सकती है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

सिंहस्थ में  इस्कॉन की ओर से भगवान श्रीकृष्ण की लीला आकाश में

श्रीकृष्ण की शिक्षास्थली उज्जैन में सिंहस्थ के दौरान इस्कॉन से जुड़े भक्त आकाश में भगवान श्रीकृष्ण की लीला दिखाएंगे। इनमें श्रीकृष्ण द्वारा की गई 64 कलाओं को आकाश में देखने का मौका मिलेगा। इस्कॉन की ओर से सिंहस्थ क्षेत्र में करीब 1.5 करोड़ की लागत से 30 फीट का अस्थायी फुल स्कॉय डोम लगेगा। कृष्णलीला, सिंहस्थ का महत्व और इतिहास ये सब थ्रीडी इफेक्ट के साथ सराउंड साउंड में देखने को मिलेगा। ऑस्टे्रलिया की फुल डोम प्रो कंपनी इस्कॉन के पंडाल स्थल पर डोम लगाएगी। यह बात इस्कॉन के गवर्निंग बॉडी कमिश्नर एवं गुरु भक्तिचारू महाराज ने विशेष चर्चा में कही। उन्होंने बताया कि सिंहस्थ में प्रशासन ने अगर अच्छी जगह जमीन आवंटित की, तो डोम उसी जगह लगाया जाएगा। रविवार को प्रोजेक्ट के विषय में उनसे मिलने आए सिंहस्थ केन्द्र समिति के अध्यक्ष माखनसिंह चौहान ने भी चर्चा की। इस पर चौहान ने उन्हें अच्छी जगह जमीन देने की बात कही थी। इसके बाद प्रोजेक्ट लगाने की कवायद शुरू हुई। ऑस्टे्रलिया की कंपनी से इस पर जल्द ही चर्चा की जाएगी।क्या थीं भगवान की कलाएंभगवान श्री कृष्ण को कभी भक्तों से कुछ पाने की उम्मीद नहीं रहती, लेकिन जो भी इनके पास इनका बनकर आता है उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। अब तक हुए अवतारों में मत्स्य, कश्यप और वराह में एक-एक कला, नृसिंह और वामन में दो-दो और परशुराम में तीन कलाएं व्यक्त हुई थीं। राम बारह कला के अवतार थे और श्रीकृष्ण सोलह कला के। बुद्ध सहािर सिद्ध अवतार थे। माना जाता है कि भावी अवतार कल्कि भगवान चौबीस कला से संपन्न रहेंगे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

शिप्रा कांच की तरह दमकती नजर आएगी

घाटों पर डिस्प्ले होगी गुणवत्ता सिंहस्थ महापर्व के दौरान शिप्रा कांच की तरह दमकती नजर आएगी। महज 45 दिनों में शिप्रा की ओजोनेशन तकनीक से सफाई होगी। नोएडा की कंपनी को इसके लिए 9.80 करोड़ का ठेका मंजूर हुआ है। जो विशेष मशीनों के जरिए त्रिवेणी से मंगलनाथ घाट तक शिप्रा के पानी को कांच की तरह व उसमें मानक मात्रा में ऑक्सीजन बनाए रखने का जिम्मा संभालेगी।मंगलवार को मेयर इन काउंसिल की बैठक में कुछ मेंबरों के आंशिक विरोध के बीच प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली। इसी के साथ उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड व स्पेशल प्रपोजल व्हीकल (एसपीवी) गठन, सेमी डीलक्स शौचालय बनाने सहित करोड़ों रुपए के निर्माण कार्यों को स्वीकृति दी गई। महापौर मीना जोनवाल की अध्यक्षता में हुई एमआईसी बैठक में जलकार्य समिति प्रभारी कलावती यादव व स्वास्थ्य समिति प्रभारी सत्यनारायण चौहान ने ओजोनेशन तकनीक पर अफसरों से सवाल-जवाब किए और कम समय के लिए इतनी राशि खर्च करने का कारण पूछा। बैठक बाद संबंधित कंसल्टेंट ने ओजोनेशन सफाई का प्रजेंटेशन दिया और इसे कारगर बताया। ठेका नोएडा की वीआरसी कंस्ट्रक्शन इंडिया लिमिटेड को मिला है। आयुक्त अविनाश लवानिया ने कहा प्रोजेक्ट साधिकार समिति से मंजूर है, तभी टेंडर निकाले। बैठक में दुर्गा चौधरी, डॉ. योगेश्वरी राठौर, राधेश्याम वर्मा, मांगीलाल कड़ेल, नीलूरानी खत्री, आरती जीवन गुरु आदि उपस्थित रहे।आजोनेशन तकनीक में विशेष प्रकार की तैरने वाली मशीनों से विभिन्न घाटों पर पानी की आधुनिक सफाई होगी। जहां पानी की जो गुणवत्ता रहेगी वहां घाटों पर उसका डिस्प्ले होगा। पहली बार इस तरह का प्रयोग हो रहा है। उक्त कंपनी मशीनांे को निगम को हैंडओवर करेगी। बाद में भी इनका उपयोग हो सकेगा। दावा है कि इस तकनीक से पानी कांच की तरह साफ व आचमन योग्य बना रहेगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

गंगा, गीता और गौ-माता का हमारे जीवन में बहुत महत्व

गृह एवं जेल मंत्री श्री बाबूलाल गौर ने कहा कि हमारे जीवन में गंगा, गीता और गौ-माता का महत्वपूर्ण स्थान है। हमारी सभ्यता को पल्लवित और पोषित करने वाली गंगा नदी, जीवन को हर परिस्थिति में कर्मशील रखने का दर्शन देने वाला ग्रंथ श्रीमद् भगवत गीता के जैसा ही स्थान गौ-माता का है। श्री गौर मुगालिया कोट में गौ-शाला का शुभारंभ कर रहे थे। महंत गुफा मंदिर श्री चन्द्रमादास त्यागी सहित अन्य संतों और गौ-सेवकों की उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ।श्री कृष्ण गौ-संरक्षण समिति के माध्यम से कुछ लोगों से शुरू हुआ सहयोग सैकड़ों तक पहुँच गया है। दान से प्राप्त राशि से समिति ने गौ-शाला शुरू की है। श्री प्रदीप सोनी ने एक एकड़ के लगभग स्वयं की भूमि गौ-शाला को दान की है। कार्यक्रम में दो दर्जन से अधिक गौ-सेवकों ने 5 लाख रुपये से अधिक का दान दिया। बी.डी.ए. अध्यक्ष श्री ओम यादव, पूर्व महापौर श्रीमती कृष्णा गौर, गायत्री शक्तिपीठ के डॉ. एस.एल.पाटीदार, पार्षद और स्थानीय जन-प्रतिनिधि एवं नागरिक मौजूद थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मुख्यमत्री निवास में हुई गणेश स्थापना

गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में धार्मिक अनुष्ठान और श्रद्धा-भाव से भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा की स्थापना की गयी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ श्रीगणेश प्रतिमा लेने माता मंदिर के पास सेंट्रल प्लाजा पहुँचे।मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में भगवान श्रीगणेश की स्थापना की समृद्ध परंपरा है। पूरा देश इस परंपरा को आगे बढ़ा रहा है।श्री चौहान ने कहा कि गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर यही प्रार्थना है कि प्रदेश और देश तेजी से आगे बढ़े और हर प्रदेशवासी की जिंदगी में सुख-समृद्धि आये। सेंट्रल प्लाजा से मुख्यमंत्री निवास तक श्रीगणेश वंदना के बीच गाड़ियों के काफिले का अनूठा दृश्य था। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं का अभिवादन किया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

कलम के सिपाही केलेण्डर का विमोचन

केलेण्डर में 86 साहित्यकार का परिचय शामिल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्व हिन्दी सम्मेलन में साहित्यिक केलेण्डर 'कलम के सिपाही' का विमोचन किया। इसमें हिन्दी के 86 महान कवि और साहित्यकारों के छायाचित्र और उनके संक्षिप्त परिचय शामिल किए गए हैं।मुख्यमंत्री चौहान ने संस्कृति विभाग के स्वराज संस्थान संचालनालय द्वारा प्रकाशित केलेण्डर की तारीफ की। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में हिन्दी साहित्य विविध विधाओं में समृद्ध हुआ है, अनेक अनमोल रत्न देश-दुनिया में बिखरे हुए हैं, जिनकी सेवाओं का हम आज भी पुण्य-स्मरण करते हैं। केलेण्डर में हिन्दी के कुछ निष्काम साधकों का संक्षिप्त परिचय, चित्रों के साथ सहेजने का एक लघु प्रयास किया है।मुख्यमंत्री ने कहा है कि भारतीय संस्कृति और सभ्यता के साथ-साथ हिन्दी भाषा और साहित्य को जन-जन तक पहुँचाने में अनेक संतों, कवियों, लेखकों, साहित्यकारों ने अपनी सृजन-प्रतिभा से महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ऐसी गौरवशाली परम्परा का निर्वाह करने वाले अमीर खुसरो, संत कबीर, गोस्वामी तुलसीदास, भक्त सूरदास, संत रैदास, मीराबाई, भारतेन्दु हरिश्चंद्र, पं. माखनलाल चतुर्वेदी, मैथिलीशरण गुप्त, सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला', जयशंकर प्रसाद, प्रेमचंद, रामधारी सिंह 'दिनकर' सहित अनेकों 'कलम के सिपाहियों' को कोटि-कोटि नमन और आदरांजलि।इस मौके पर प्रमुख सचिव संस्कृति मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि इसमें साहित्यकारों के छायाचित्र के साथ उनकी जन्म-तिथि, पुण्य-तिथि और उनका संक्षिप्त परिचय दिया गया है।इस अवसर पर मुख्य सचिव अंटोनी डिसा, आयुक्त संस्कृति अजातशत्रु श्रीवास्तव सहित अधिकारी, हिन्दी के विद्वान और हिन्दी प्रेमी मौजूद थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मोदी हुए बच्चों से रूबरू,एमपी के बच्चों  ने भी देखा लाइव

मध्यप्रदेश के शासकीय और अशासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने शिक्षक दिवस के एक दिन पहले नई दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बच्चों से बातचीत कार्यक्रम के प्रसारण को रुचिपूर्वक सुना और देखा। प्रधानमंत्री का बच्चों से बातचीत के कार्यक्रम का प्रसारण आज सुबह 10 से 11.45 बजे तक किया गया। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के प्रसारण को सुनने के लिये विद्यार्थियों में उत्साह देखा गया। कार्यक्रम दूरदर्शन के सभी केन्द्र से प्रसारित किया गया। एनआईसी और उससे जुड़े सभी नेटवर्क से भी स्कूल को जोड़ा गया था।स्कूल शिक्षा मंत्री पारस जैन ने उज्जैन के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में विद्यार्थियों के साथ प्रधानमंत्री के बातचीत कार्यक्रम को सुना। इसके लिये सभी हायर सेकेण्डरी स्कूल में व्यवस्था की गयी थी। जिन स्कूलों के पास प्रोजेक्टर थे, वहाँ बड़े पर्दे पर प्रसारण की व्यवस्था की गयी थी। आसपास के विद्यालय के विद्यार्थियों को भी इसमें शामिल किया गया था। प्रसारण स्थल पर जनरेटर अथवा इन्वर्टर का भी इंतजाम रहा।भोपाल के शासकीय सुभाष उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में इसका प्रसारण सभाकक्ष में बड़े पर्दे पर किया गया। कार्यक्रम को स्कूल के लगभग 800 विद्यार्थी ने देखा और सुना। कार्यक्रम में वर्चुअल क्लास के विद्यार्थी भी शामिल हुए। अनेक ऐसे अवसर आये, जब प्रधानमंत्री के उदबोधन से प्रभावित होकर विद्यार्थियों ने तालियाँ बजायीं। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी, प्राचार्या सुनीता सक्सेना और शिक्षक भी मौजूद थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

हर एंगल से मुस्कराती है शालभंजिका

दसवीं सदी की नायिका के पथरीले चेहरे पर जो जीवंत मुस्कुराहट आज भी है उसका मुकाबला आज की नायिकाएं शायद ही कर पाएं । यहां बात हो रही है शालभंजिका की 10 वीं सदी में एक कलाकार द्वारा पत्थर की मूर्ती बनाई गई जो निष्प्राण होकर भी सजीव व सभी भावों से युक्त नजर आती है। ग्वालियर के पुरातत्व विभाग के ऐतिहासिक भाग गूजरी महल में रखी हुईं अनेकों ऐसी ऐतिहासिक महत्व की प्रतिमाएं हैं जो अपने आप में युगों का इतिहास बयां करती प्रतीत होती हैं।शालभंजिका10 वीं सदी की इस मूर्ती की खासीयत है हर कोण से इसके चेहरे पर मुस्कुराहट दिखाई देती है। यह एक ऐसी नायिका है जिसको अपने लंबे अंतराल के बाद अपने प्रियतम के आने का समाचार मिलता है और इसको लेकर उसके संपूर्ण अस्तित्व पर एक अनन्तहीन मोहक मादक मुस्कुराहट छाजाती है। जिस कक्ष में यह मूर्ती रखी गई है उसमें पंखे व लाइट की विशेष व्यवस्था है। सुरक्षा:विभागीय कर्मचारियों के अलावा पुलिस से भी इन प्रतिमाओं की सुरक्षा में सहयोग लिया जाता है। यहां पर भी हैं ऐतिहासिक धरोहरेंप्रदेश के विदिशा, सिहोनिया, बटेश्वर, पड़ावली, नरेश्वर, कदवा, थूगौन, कोटा, ग्वालियर किला आदि ऐतिहासिक स्थलों से विभागीय सर्वेक्षण में पुरातन महत्व की वस्तुएं मिलती हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

योग को जीवन का अंग बनाये

सामूहिक योग कार्यक्रम में हजारों विद्यार्थियों ने योग किया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि योग को जीवन का अंग बनाये। योग के माध्यम से उपयोगी तथा विलक्षण व्यक्तित्व बने तथा देश, प्रदेश और दुनिया को बेहतर बनाने में योगदान करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान लाल परेड मैदान पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राज्य-स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यक्रम में हजारों विद्यार्थियों और नागरिकों के साथ योग किया।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जीवन में सक्षमता के साथ काम करने के लिये योग करना जरूरी है। योग को दिनचर्या से जोड़े और प्रतिदिन योग प्राणायाम करें। योग सारी दुनिया को जोड़ता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर आज भारत की प्राचीन विधा योग पूरी दुनिया की विधा बन गयी है। जीवन में किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिये स्वस्थ शरीर आवश्यक है और शरीर को स्वस्थ रखने के लिये योग जरूरी है। योग और प्राणायाम से शरीर में स्वाभाविक ऊर्जा उत्पन्न होती है जो शरीर को स्वस्थ रखती है। योग ऐसी वैज्ञानिक पद्धति है जिससे मन प्रसन्न रहता है और मस्तिष्क पूर्ण क्षमता से कार्य करता है। योग सबके कल्याण की विधा है। योग परमात्मा से जुड़ने का माध्यम है।कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उदबोधन सुना गया। कार्यक्रम में प्रार्थना, विभिन्न योग आसन, प्राणायाम, ध्यान और संकल्प किया गया। कार्यक्रम में गृह मंत्री बाबूलाल गौर, महापौर आलोक शर्मा, सांसद आलोक संजर, विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक विश्वास सारंग, मुख्य सचिव अन्टोनी डिसा, पुलिस महानिरीक्षक श्री सुरेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में एन सी सी केडेट्स, अधिकारी-कर्मचारी, पुलिसकर्मी, नागरिक और योग प्रशिक्षक शामिल हुए।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

विश्व हिन्दी सम्मेलन के सचिवालय का उदघाटन

प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न आगामी 10 से 12 सितम्बर को भोपाल में होने वाले दसवें विश्व हिन्दी सम्मेलन के सचिवालय का उदघाटन आज माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में किया गया। उदघाटन विदेश राज्य मंत्री जनरल वी.के. सिंह, राज्यसभा सांसद अनिल माधव दवे, मध्यप्रदेश के संस्कृति राज्य मंत्री सुरेन्द्र पटवा एवं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बृज किशोर कुठियाला द्वारा किया गया। दसवें हिन्दी सम्मेलन के सभी कार्यों का संचालन इस सचिवालय से किया जाएगा। इस दौरान सम्मेलन की प्रबंधन समिति की बैठक भी हुई।प्रबंधन समिति की बैठक में सांसद श्री अनिल दवे ने विभिन्न विषय पर गठित समितियों की विषयवार चर्चा की। इस दौरान आयोजन, सुरक्षा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, आवास एवं यातायात, सम्मान, वेबसाइट और विषयवस्तु एवं सत्र समिति के सदस्यों ने अब तक सम्पन्न कार्यों की जानकारी दी। साथ ही आगामी योजनाओं से भी अवगत करवाया। श्री दवे ने बताया कि सम्मेलन के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2015 है। पंजीकरण केवल ऑनलाइन किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सम्मेलन के लिए एक गीत तैयार किया जा रहा है। इस सम्मेलन में देश के विभिन्न विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग के दो-दो प्राध्यापक एवं पाँच-पाँच विद्यार्थी को भी आमंत्रित करने की योजना है। विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री मृदुल कुमार ने सम्मेलन की तैयारियों की जानकारी दी।बताया गया कि सम्मेलन के दौरान प्रतिदिन एक समाचार-पत्र प्रकाशित किया जाएगा। यह दायित्व माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय का होगा। सम्मेलन में प्रतिदिन शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। दिनांक 10 सितम्बर का सांस्कृतिक कार्यक्रम विदेश मंत्रालय द्वारा और 11 सितम्बर का मध्यप्रदेश सांस्कृतिक विभाग द्वारा सम्पन्न करवाया जाएगा। कवि सम्मेलन 12 सितम्बर को होगा।बैठक में इस बात पर विमर्श हुआ कि सम्मेलन की अवधि में भोपाल में हवाई सुविधाएँ बढ़ाई जाएँ। मुख्य रूप से दिल्ली से भोपाल की हवाई सेवाओं में वृद्धि किए जाने पर विमर्श किया गया। विदेश राज्य मंत्री जनरल श्री सिंह ने सभी प्रबंधों में जरूरी चेक लिस्ट बनाने के साथ टेक्नालॉजी के उपयोग पर बल दिया।प्रबंधन समिति की बैठक में संस्कृति राज्य मंत्री सुरेन्द्र पटवा, कुलपति प्रो. बी.के.कुठियाला, सांसद आलोक संजर, विधायक रामेश्वर शर्मा और विश्वास सारंग, महापौर आलोक शर्मा, नगर निगम अध्यक्ष सुरजीत सिंह चौहान, विजेश लूनावत के अलावा प्रमुख सचिव संस्कृति मनोज श्रीवास्तव और अन्य सम्बद्ध विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

परशुराम की जन्म-स्थली जानापाव में बनेगा शोध संस्थान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इंदौर जिले में भगवान परशुराम की जन्म-स्थली जानापाव में शोध संस्थान स्थापित होगा। परशुराम जयंती पर जानापाव में समारोह में चौहान ने कहा कि इस स्थान को प्रमुख तीर्थ-स्थल एवं पर्यटन-केन्द्र के रूप में विकसित किया जायेगा। जानापाव के सर्वांगीण विकास के लिये पर्यटन, वन सहित अन्य विभागों के माध्यम से समन्वित कार्य-योजना बनायी जायेगी। समारोह की अध्यक्षता नगरीय विकास और पर्यावरण मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने की।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि भगवान परशुराम ने हमें अधर्म एवं अन्याय से लड़ने की प्रेरणा दी। सम्पूर्ण मानवता के कल्याण एवं शांति के लिये कार्य कर धर्म की स्थापना की। उनके सिद्धांत को जन-जन तक पहुँचाया जायेगा। भगवान परशुराम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की जानकारी देने के लिये जानापाव में भव्य भवन बनाया जायेगा। यह भी प्रयास किये जायेंगे कि लाईट एवं साउण्ड-शो के माध्यम से उनका जीवन वृत्तांत लोगों तक पहुँचे। श्री चौहान ने कहा कि जानापाव में शोध संस्थान और एक नया कुण्ड बनाया जायेगा। यहाँ की पहाड़ी पर सघन वृक्षारोपण होगा। यहाँ निर्मित आवासगृह का नामकरण स्वर्गीय श्री अशोक पाटीदार के नाम पर किया जायेगा। हमारा प्रयास है कि भगवान परशुराम की जन्म-स्थली जानापाव प्रमुख तीर्थ-स्थल एवं पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित हो। इसके लिये वन, पर्यटन तथा अन्य संबंधित विभागों के माध्यम से समन्वित कार्य-योजना तैयार की जायेगी। उन्होंने कहा कि जानापाव के नदियों के उदगम-स्थल पर साढ़े सात नदियों को पुनर्जीवित करने की संभावनाएँ पता कर भविष्य में कार्य-योजना बनायी जायेगी।श्री कैलाश विजयवर्गीय ने जन्म-स्थली में राज्य सरकार द्वारा करवाये जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रयास यह है कि सलकनपुर की तर्ज पर ही परशुराम महाराज की जन्म-स्थली का विकास हो। उन्होंने कहा कि जानापाव में जन-सहयोग से भव्य मंदिर का निर्माण किया जायेगा। आधारभूत संरचनाओं और मूलभूत सुविधाओं का विकास राज्य शासन करेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के चोरल, पातालपानी और जानापाव को प्रमुख पर्यटन-केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके पूर्व हृदयेश दीक्षित ने स्वागत-भाषण दिया। कार्यक्रम को रमेश शर्मा, डॉ. के.के. पाण्डे, आलोक दुबे आदि ने भी सम्बोधित किया।प्रारंभ में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने धर्मपत्नी साधना सिंह के साथ जानापाव में बने मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने यज्ञ में पूर्णाहुति भी दी। उन्होंने ब्रह्मकुण्ड का अवलोकन कर आचमन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री चौहान की पहल पर जानापाव तीर्थ-स्थली के रूप में विकसित हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा सन् 2008 में की गयी घोषणा मूर्तरूप लेने लगी है। घोषणा को पूर्ण करने के लिये स्वीकृत 11 करोड़ में से 7 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य पूर्ण हो गये हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

संवेदना में सारे जीवन मूल्य परिभाषित

मूल्य आधारित जीवन पर अंतर्राष्ट्रीय परिसंवाद सम्पन्न आज परिवार टूट रहे हैं, व्यक्ति टूट रहा है, अवसाद महामारी के रूप में फैल रहा है। इसकी कोई चिकित्सा है तो वो है जीवन मूल्यों को वापस लौटाना। जब तक संस्कृति नहीं आयेगी, जीवन मूल्य नहीं आयेंगे। संवेदना में सारे जीवन मूल्य परिभाषित है। अखिल विश्व गायत्री परिवार के निदेशक डॉ. प्रणव पण्ड्या ने यह बात आज यहाँ 'मूल्य आधारित जीवन' पर अन्तर्राष्ट्रीय परिसंवाद के समापन सत्र में कही। सत्र में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे। परिसंवाद का आयोजन संस्कृति विभाग, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल द्वारा किया गया था।डॉ. पण्ड्या ने कहा कि आज सारा समाज आस्था के संकट से ग्रसित है। वैश्वीकरण और औद्योगिकीरण के दौर में आदमी मशीन बन गया और उसमें मूल्य नहीं है। शरीर में मूल्य नहीं है तो प्राण नहीं है। गीता में कहा गया है कि ईश्वर को तत्व से जानना सबसे बड़ा जीवन मूल्य है। ईश्वर आदर्शों का और सद्प्रवृत्तियों का समूह है। सबसे बड़ा जीवन मूल्य सद्प्रवृत्ति है। आध्यात्मिकता जीवन का महत्वपूर्ण मूल्य है। वर्तमान परिस्थितियों में अपने मूल्य को समझना और विश्वास करना गुण है। व्यक्ति के अंदर जीवन मूल्य सदगुणों से जागेंगे। उन्होंने कहा कि विश्व में कहीं भी संस्कृति नहीं सभ्यताएँ हैं। भारत में संस्कृति है। संस्कृति अंतरजगत में सद्गुणों की खेती है। परिवार को लेकर जीवन में आदर्शों को उतारना होगा। बच्चों को प्यार और आत्मीयता देकर मानव मूल्यों को समझाना होगा। संस्कृति आध्यात्म की समानार्थी है। इसे जीवन में उतारना मानव मूल्यों को जीवन में उतारना है। कष्ट सहकर आदर्शवादी जीवन जीना तप है और तप करते हुए प्रसन्न रहने से पुण्य मिलता है। संस्कारयुक्त काया को जीवन मूल्य देना हमारा लक्ष्य होना चाहिये। स्वामी विवेकानंद ने कहा था बनो और बनाओ। अपना सुधार ही संसार की सबसे बड़ी सेवा है। विचारों की शक्ति जीवन मूल्य बनाती है। स्वार्थ को उदारता और अहम को सहिष्णुता में बदलकर हम सही अर्थों में जीवन मूल्यों को स्वीकार करते हैं। जीवन मूल्यों में गिरावट संवेदना की कमी से आयी है। संवेदना में सारे जीवन मूल्य परिभाषित है।मुख्यमंत्री श्र चौहान ने कहा कि राजनीति और प्रशासन सहित हर क्षेत्र में जीवन मूल्यों की जरूरत है। नेतृत्व वह है जो जनता को सही दिशा में ले जाये। राज्य सरकार समाज के साथ मिलकर सिंहस्थ की पुरातन परम्परा का पूरी तरह से निर्वाह करेगी। परम्परागत कार्यक्रमों के साथ वैचारिक अभियान भी चलेगा। मध्यप्रदेश में जनता के अलग-अलग वर्गों को मिलाकर उनके विचार जानकर योजनाएँ बनायी गयी हैं। उन्होंने कहा कि एक विचार पूरा जीवन बदल देता है। व्यक्ति जैसा सोचता है वैसा बन जाता है। हम केवल शरीर नहीं मन, बुद्धि और आत्मा भी है। दुनिया को बदलने के लिये सरकार को समाज के साथ जुड़ना होगा। इस परिसंवाद के विचारों के निष्कर्षों में से जो क्रियान्वित किये जा सकते हैं क्रियान्वित किये जायेंगे।विधानसभा अध्यक्ष डॉ. शर्मा ने कहा कि मूल्य आधारित जीवन समाज में कैसे आये इस पर विचार करना होगा। इसकी शुरूआत अपने आप से करना होगी। संस्कारयुक्त शिक्षा ऐसी होना चाहिये जो ऐसा समाज बनाये जिसमें लोग बिना विचार के मूल्य आधारित जीवन जीने लगे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश से वैचारिक क्रांति की नई शुरूआत हुई है। शिक्षा शास्त्री श्री अनिरूद्ध देशपांडे ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से मूल्य व्यवस्था को सुदृढ़ बना सकते हैं। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के श्री अतुल कोठारी ने कहा कि परिसंवाद में दस विषय पर चर्चा हुई है, जिसमें से हर विषय पर घोषणा-पत्र तैयार किया जायेगा।माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बी.के. कुठियाला ने परिसंवाद में हुए विचार-विमर्श और सुझावों की जानकारी दी। अमेरिका से आये प्रोफेसर बलराम ने परिसंवाद के संबंध में अपने अनुभव बताये।कार्यक्रम में सिंहस्थ पर आयोजित राष्ट्रीय आलेख प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इसमें भूमिका कपूर, स्वप्न प्रधान, रवि कुमार अग्रहरि, कोमल प्रसाद, रवीन्द्र कुमार, शुभेन्द्र सत्यदेव, नीता चावड़ा और अपूर्वा शर्मा शामिल है। कार्यक्रम में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीनानाथ बत्रा, पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी, मुख्यमंत्री की पत्नी साधना सिंह भी उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन संस्कृति राज्य मंत्री सुरेन्द्र पटवा ने तथा स्वागत भाषण प्रमुख सचिव संस्कृति मनोज श्रीवास्तव ने दिया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

डॉ. अम्बेडकर सामाजिक विज्ञान संस्थान को विश्वविद्यालय का दर्जा

केन्द्रीय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रामविलास पासवान, केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गेहलोत और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने आज महू में डॉ. अम्बेडकर सामाजिक विज्ञान शोध संस्थान को विश्वविद्यालय का दर्जा देते हुए नाम पटि्टका का अनावरण किया। इस संस्थान का नाम डॉ. बी.आर. अम्बेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय रखा गया है। इस अवसर पर अतिथियों ने संविधान उद्देशिका स्तम्भ और डॉ. अम्बेडकर स्मृति संग्रहालय का लोकार्पण भी किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने सामाजिक सदभाव और समरसता के लिये काम किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने संसद भवन में डॉ. अम्बेडकर का तेलचित्र लगवाया, नवबौद्धों को आरक्षण दिया, दिल्ली में डॉ. अम्बेडकर का भव्य स्मारक बनवाया और अब केन्द्र सरकार अमेरिका में डॉ. अम्बेडकर का स्मारक बनाने के लिए प्रयत्नशील है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश शासन ने महू में डॉ. अम्बेडकर स्मारक बनवाकर सराहनीय कार्य किया है। यहाँ पर आज सुव्यवस्थित महाकुंभ देखकर मैं अभिभूत हूँ।केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गेहलोत ने कहा कि डॉ. बी.आर. अम्बेडकर सामाजिक विज्ञान शोध संस्थान को विश्वविद्यालय का दर्जा मिलने के बाद अब यह विश्वविद्यालय राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना विस्तार करेगा। इसे विश्व के प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों से जोड़ा जायेगा। विश्वविद्यालय में समाज विज्ञान, कृषि, प्रबंधन, इंजीनियरिंग आदि का अध्ययन और अध्यापन किया जायेगा। श्री गेहलोत ने कहा कि मध्यप्रदेश शासन के विशेष प्रयास से महू में हर साल 14 अप्रैल को महाकुंभ किया जाता है। डॉ. अम्बेडकर ने सभी जातियों, धर्मों के कल्याण के लिए काम किया। दिल्ली में भी अलीपुर रोड पर उनके स्मारक का और विस्तार किये जाने का प्रस्ताव है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय सामाजिक न्याय मंत्रालय ने इंदौर में पाँच-पाँच सौ सीट के अन्य पिछड़ा वर्ग और विकलांगों के लिए छात्रावास स्वीकृत कर आवश्यक बजट मुहैया करवा दिया है।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश शासन ने सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अनेक उल्लेखनीय काम किये हैं। महू का नाम डॉ. अम्बेडकर नगर रख दिया है। महू रेलवे स्टेशन का नाम डॉ. अम्बेडकर के नाम पर रखने का प्रस्ताव केन्द्रीय रेल मंत्रालय को भेज दिया गया है। साँची में बौद्ध विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है, जिससे विद्यार्थी महात्मा गौतम बुद्ध के प्रेम, शांति और बंधुत्व के उद्देश्यों का अध्ययन कर सकेंगे। महू स्थित डॉ. अम्बेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनायेगा। इसे जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की तर्ज पर विकसित किया जायेगा।श्री चौहान ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर के विचार आज भी प्रासंगिक है। उनके सिद्धांतों, आदर्शों और विचारों के और अधिक प्रचार-प्रसार की जरूरत है। डॉ. अम्बेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय का राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार किया जायेगा। इसे यूरोप और अमेरिका के विख्यात विश्वविद्यालयों से जोड़ा जायेगा।श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में किसानों के लिए फसल बीमा योजना शीघ्र लागू की जायेगी और किसानों की वार्षिक आय तय की जायेगी। किसानों को उनकी फसल का सही दाम दिलवाया जायेगा। नगरीय विकास एवं पर्यावरण मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री ज्ञानसिंह, खाद्य मंत्री श्री विजय शाह, सामान्य प्रशासन मंत्री लालसिंह आर्य, सांसद नंदकुमार सिंह चौहान, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष डॉ. इन्द्रेश गजभिये, भन्ते संघशील तथा सदानंद महाथौरे विशेष रूप से मौजूद थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

जननायक टंट्या मामा की गाथा जनजन तक पहुंचे

खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री कंवर विजयशाह ने कहा है कि टंट्या मामा जननायक थे। उनके आदर्शों एवं देशभक्ति को जन-सामान्य तक पहुँचाने केलिए उनकी स्मृति में स्मारक एवं आदमकद प्रतिमा का बनवाया जाना राज्य सरकार की ओर से की गई एक प्रभावी पहल है। खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री कुंवर विजयशाह आज खण्डवा जिले के पंधाना तहसील के ग्राम बड़ौदा अहीर में जननायक टंट्या मामा के स्मारक के लोकार्पण एवं आदमकद प्रतिमा के अनावरण के बाद मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर संस्कृति राज्य मंत्री सुरेन्द्र पटवा, अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदेवरामजी उराव एवं सांसद नन्द कुमार सिंह चौहान भी मौजूद थे।खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री कुंवर विजयशाह ने अपने सम्बोधन में कहा कि जननायक टंट्या मामा ने देश की आजादी के लिए अंग्रेजों से संघर्ष किया। उनके आदर्श अन्याय के खिलाफ संघर्ष के थे। कुंवर विजयशाह ने बड़ौदा अहीर में 25 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन बनाये जाने की घोषणा की। उन्होंने इस कार्य के लिए संस्कृति एवं आदिम जाति कल्याण विभाग को धन्यवाद भी ज्ञापित किया।संस्कृति राज्य मंत्री पटवा ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में जनजाति वर्ग के अनेक वीर योद्धाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। उनकी शहादत को चिरस्थायी बनाने के लिए संस्कृति विभाग द्वारा लगातार प्रयास किये जाते रहेंगे। सांसद नन्द कुमार चौहान ने इस मौके पर टंट्या मामा के शौर्य एवं वीरता का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि भील समाज टंट्या मामा के आदर्शों को आत्मसात करते हुए शराब का त्याग संकल्प लेते हुए बच्चों की पढ़ाई के लिए आगे का रास्ता खोले। कार्यक्रम को पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर विधायक लोकेन्द्र सिंह तोमर एवं देवेन्द्र वर्मा भी मौजूद थे। कार्यक्रम में टंट्या मामा के चित्रकांन करने वाले श्रेष्ठ कलाकारों महिमा पटेल तथा अमित गुप्ता को पुरस्कार प्रदान किये गये। कार्यक्रम में टंट्या मामा के जीवन पर केन्द्रित सीडी एवं पुस्तक का विमोचन भी किया गया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

नर्मदा परिक्रमा करने वालों के लिए  सदाव्रत धर्मशाला

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि दूसरों की सेवा सबसे बड़ा धर्म है और दूसरों को कष्ट देना सबसे बड़ा पाप। उन्होंने कहा कि मानव जीवन की सार्थकता तभी है, जब दूसरों के उत्थान के लिये जिया जाये। श्री चौहान रायसेन के गोमतीबाई सारंग जन-सेवा न्यास द्वारा घाट पिपरिया में नर्मदा तट पर निर्मित सदाव्रत धर्मशाला का शुभारंभ कर रहे थे। धर्मशाला में नर्मदा परिक्रमा करने वाले तीर्थ-यात्रियों के ठहरने और उनके लिये स्वास्थ्य सेवाएँ दी जायेंगी।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि राज्य शासन ने गरीबों के हित में अनेक जन-कल्याणकारी योजनाएँ चलायी हैं। सरकार प्रदेश के हर नागरिक के सुख-दु:ख में साथ है। उन्होंने कहा कि ओला प्रभावित किसानों को राहत देने में भी शासन द्वारा किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जायेगी। उन्होंने राज्य शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि प्रदेश में कल्याणकारी योजनाओं के साथ विकास कार्य भी प्रगतिशील हैं। श्री चौहान ने डूमरघाट पिपरिया में हाई स्कूल बनाने की घोषणा की।कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ के मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधानसभा अध्यक्ष श्री सीतासरन शर्मा, पूर्व सांसद श्री कैलाश सारंग, विधायक श्री विश्वास सारंग ने भी संबोधित किया। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डे, प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सरताज सिंह, पशुपालन मंत्री कुसुम महदेले, परिवहन मंत्री भूपेन्द्र सिंह, संस्कृति राज्य मंत्री सुरेन्द्र पटवा, पूर्व सांसद कैलाश जोशी और विधायक रामकिशन पटेल उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

भोपाल में अत्याधुनिक मीडिया सेंटर बनेगा

एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पत्रकारों की सहमति के अनुरूप भोपाल में अत्याधुनिक मीडिया सेंटर बनाया जायेगा। सेन्टर का शिल्प अद्भुत होगा। प्रयास है कि इसका शिलान्यास जून माह में किया जाये। श्री चौहान ने यह बात मुख्यमंत्री निवास में बड़ी संख्या में आए पत्रकारों के साथ चर्चा में कही। पत्रकार मीडिया सेंटर निर्माण की पहल के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद देने आये थे। इस अवसर पर जनसंपर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी उपस्थित थे।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मीडिया सेंटर स्वायत्त होगा। इसमें सरकार सहयोग करेगी किन्तु उसका कोई हस्तक्षेप नहीं होगा। मीडिया सेंटर के भवन निर्माण, संचालन और प्रशासन संबंधी व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग उप समितियाँ बनाई गई हैं। इसकी सदस्यता स्थाई नहीं होगी। सदस्यों का निश्चित कार्यकाल होगा। निश्चित अवधि के बाद सदस्य बदलते रहेंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की सहमति से मीडिया सेंटर निर्माण के लिए आर्किटेक्ट का चयन कर लिया गया है। कार्य को निश्चित समय-सीमा में पूर्ण करने का प्रयास किया जायेगा।पत्रकारों में महेश श्रीवास्तव, लज्जा शंकर हरदेनिया, मृगेन्द्र सिंह, अरूण दीक्षित, राजेश सिरोठिया, अनुराग उपाध्याय, ब्रजेश राजपूत, मनोज शर्मा, दिनेश वर्मा, सुनील शुक्ला, मनीष श्रीवास्तव, नितेन्द्र शर्मा, विजय दास, अवधेश भार्गव, ओमप्रकाश मेहता, सुरेश शर्मा, गिरीश उपाध्याय, रामभुवन सिंह कुशवाहा, शशिकांत त्रिवेदी, गिरीश शर्मा, चंदा बारगल, योगेश तिवारी, विनय जी डेविड, सुश्री मुक्ता पाठक, रवीन्द्र जैन, प्रभु पटेरिया, राकेश अग्निहोत्री, एस.पी. त्रिपाठी, संजीव श्रीवास्तव, राजीव सोनी, पवन देवलिया, दीपक तिवारी, प्रशांत जैन, ब्रजेश चौकसे, विनोद खुजनेरी, दिनेश निगम, शिवअनुराग पटेरिया, जगदीप सिंह बैस और अमित जैन आदि उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

शिवराज सिंह गणेश जी की शरण में

मुख्यमंत्री चौहान ने की पूजा-अर्चना व्यापम घोटाले में रोज अपना नाम घसीटेजाने के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ विदिशा में बेतवा नदी के तट पर स्थित श्री बाढ़ वाले गणेश मंदिर में गणेश जी की भक्तिभाव से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ पुरोहितों ने मंत्रोच्‍चारण कर विधि-विधान से मंदिर में गणेश जी की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न करवाई। इसके बाद मुख्यमंत्री चौहान ने सपत्नीक हवन यज्ञ में पूर्णाहुति दी।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह व्यापम मसले को लेकर काफी परेशान है और ऐसे में इस मंदिर में गणेश जी की प्राण प्रतिष्ठा के बाद लोगों का कहना है कि अपने विघ्नों को समाप्त करने के किये गणेश जी की शरण में आये हैं। विदिशा के लोगों का मानना है की जब भी शिवराज सिंह परेशान होते हैं वे यहीं आते हैं और उनकी समस्या का समाधान हो जाता है , इस अवसर पर बाढ़ वाले गणेश जी के मंदिर पर राजस्व एवं जिले के प्रभारी मंत्री रामपाल सिंह राजपूत, सागर के सांसद लक्ष्मीनारायण यादव, विधायक कल्याण सिंह दांगी, वीर सिंह पंवार मौजूद थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

भगवान श्रीराम भारत की पहचान है

कंबोडिया के कलादल द्वारा रामायण की सम्मोहक प्रस्तुति मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भगवान राम भारत की प्राण शक्ति है। भगवान राम भारत की सांस्कृतिक पहचान है। उन्होंने कहा कि आज भी भारत के आम जन रामायण से ही नैतिक शिक्षा लेते है। लोगों को रामायण की चौपाईयां कंठस्थ हैं। श्री चौहान ने कहा कि रामायण का न सिर्फ भारतीय बल्कि पूरे विश्व विशेष रूप से दक्षिण एशिया के जनमानस पर गहरा प्रभाव है। श्री चौहान भारत भवन में अंतर्राष्ट्रीय रामायण मेले की श्रृंखला में कम्बोडिया देश के कलादल की प्रस्तुति के पूर्व रामायण प्रेमी दर्शकों को संबोधित कर रहे थे। इस श्रंखला का आयोजन भारतीय सांस्कृतिक सम्बन्ध परिषद् द्वारा किया गया है।श्री चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय रामायण मेला आयोजित करने की पहल के लिये परिषद सराहना की। उन्होंने बताया कि कम्बोडिया में अंकोर वाट मंदिर में भारतीय संस्कृति की विराटता के दर्शन करने जाने वालो को प्रदेश सरकार यात्रा का आधा खर्च वहन करती है। उल्लेखनीय है की अंकोर वाट के विश्व प्रसिद्ध मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। इनकी भीतरी दीवारो पर रामायण के प्रसंगों को उकेरा गया है। उन्होने कहा कि अब भारत भवन में विदेशी कलाकारों की भी प्रस्तुतियां होंगी।केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि रामायण मानवता का ग्रन्थ है। उन्होंने कहा की रामायण दुनिया के देशो को जोड़ने वाला ग्रन्थ है। यह सम्पूर्ण मानवता का मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा की कम्बोडिया में अंकोर वाट के मंदिर परिसर पर आधारित प्रदर्शनी भोपाल में लगाई जायेगी। भोपाल को देश की सांस्कृतिक राजधानी बताते हुए उन्होने विभिन्न देशों में रामयण की व्यापकता और विस्तार की चर्चा की। उन्होने बताया कि दक्षिण कोरिया में आठ लाख लोगों की आबादी मानती है कि उनके पुरखे अयोध्या के रहने वाले थे। मारीशस में सेंटर आफ रामायण बनाया जा गया है।परिषद के अध्यक्ष सतीश चंद्र मेहता ने आयोजित अंतर्राष्ट्रीय रामायण मेले की श्रंखला के आयोजन के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि परिषद् ने दिल्ली मे 23 से 27 फरवरी तक आयोजित किया था। परिषद् ने सांस्कृतिक आयोजनों का विकेंद्रीकरण किया है। देश के बारह शहरों में सात देशों की रामायण प्रस्तुतियां हो रही हैं। इस श्रंखला में भोपाल को चुना गया है। कंबोडिया के कलाकारों ने रामायण के प्रसंगों की भावनात्मक प्रस्तुति दी।इस अवसर पर राजस्व मंत्री राम पाल सिंह प्रमुख सचिव मनोज श्रीवास्तव और बड़ी संख्या में संस्कृति प्रेमी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

एमपी में राष्ट्रीय-स्तर के खेल मैदान विकसित किये होंगे

प्रदेश सरकार राष्ट्रीय-स्तर के खेल मैदान विकसित करने के संबंध में विचार कर रही है। स्कूल, उच्च शिक्षा और आदिवासी विभाग को मिलाकर खेलकूद की गतिविधियों की समग्र नीति बनाने पर विचार किया जायेगा। उच्च एवं स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री दीपक जोशी ने यह बात उच्च शिक्षा विभाग की राज्य-स्तरीय शिक्षक-कर्मचारी खेलकूद प्रतियोगिता में कही।श्री जोशी ने कहा कि राष्ट्रीय-स्तर के खेल मैदान बनाने पर भी विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खेलकूद की गतिविधियों को प्रोत्साहित करने हर-संभव सहायता दी जायेगी। श्री जोशी ने कहा कि कक्षा 6 से ही बच्चों को उनकी रुचि के खेल का प्रशिक्षण दिलवाया जायेगा। श्री जोशी ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करने वाले शिक्षक-कर्मचारी को पुरस्कृत किया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

सविष्कार आई फास्ट-2015 का शुभारंभ

लगातार उन्नत हो रही तकनीक से विद्यार्थी और वैज्ञानिक अपडेट रहें। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने यह बात तीन दिवसीय राष्ट्रीय तकनीकी प्रदर्शनी और सम्मेलन 'सविष्कार आई फास्ट-2015' के शुभारंभ समारोह में कही।सूचना प्रौद्योगिकी एवं परिवहन मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रयास तब तक करें जब तक कि असफलता को सफलता में नहीं बदल दें। मंत्री द्वय ने विभिन्न विषय पर लगी प्रदर्शनी का उदघाटन भी किया।प्रदर्शनी की थीम है - इनोवेटिव एण्ड नॉन-कन्वेंशनल एनर्जी सोर्स, ट्रेडिशनल इंडियन साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी, न्यू ट्रेन्डस इन मेकेनिकल इंजीनियरिंग, लेटेस्ट ट्रेंडस इन इलेक्ट्रिकल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड टेलीकम्यूनिकेशन, इनोवेशन्स इन कम्प्यूटर साइंस एण्ड इनफारमेशन टेक्नोलॉजी, एग्रीकल्चर साइंस, आर्गेनिक फार्मिंग एण्ड फूड प्रोसेसिंग, इन्वायर्नमेंट इंजीनियरिंग, केमिकल एण्ड प्लास्टिक इंजीनियरिंग, सिविल एण्ड आर्किटेक्चरल इंजीनियरिंग और बेसिक साइंस।इस दौरान मेनिट के डायरेक्टर डॉ. अप्पू कुट्टन के.के. एवं डायरेक्टर जनरल मेपकास्ट प्रो. प्रमोद वर्मा तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

उज्जैन के रुद्र सागर सौंदर्यीकरण और सफाई अभियान में शिवराज का श्रमदान

सिंहस्थ के आयोजन में सभी का सहयोग लिया जायेगामुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन में जन-सहयोग से चल रहे रुद्र सागर को सुंदर और साफ बनाने के अभियान में श्रमदान कर आमजन की हौसला अफजाई की। मुख्यमंत्री ने इस काम में शासन के साथ जन-भागीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त की।चौहान ने कहा कि वे जब पिछली बार यहाँ आये थे, तब रुद्र सागर के स्वरूप को देखकर बहुत दु:खी हुए थे। उन्हें प्रसन्नता है कि उनके आने तक यहाँ के लोगों ने आधा काम जन-भागीदारी से पूरा कर दिया है। उन्होंने लोगों का आव्हान किया कि महाकाल के आँगन को और रुद्र सागर को सुंदर बनाकर मिसाल कायम करना है। उन्होंने जन-समुदाय से पूछा कि सप्त-सरोवरों को जिन्दा करना चाहिये कि नहीं, इसके उत्तर में जनता ने उत्साह से मुख्यमंत्री का समर्थन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन को दुनिया का अनूठा नगर बनायेंगे। उन्होंने उज्जैन में महाराजा विक्रमादित्य की प्रतिमा लगाने की घोषणा की।श्री चौहान के पहुँचने पर श्रमदान कर रहे सामाजिक संगठनों में उत्साह की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री ने स्वयं 30 मिनट तक तालाब से मिट्टी निकाल कर ट्रकों में डलवाई और एक-एक संगठन के पास जाकर उत्साह बढ़ाया।विगत 18 जनवरी से रुद्र सागर को सुंदर और गहरा करने का काम चल रहा है। अब तक 10 हजार लोग श्रमदान कर चुके हैं। आठ हजार लोग रुद्र सागर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संकल्प ले चुके हैं। अब तक 1200 डम्पर एवं 1400 ट्राली मलबा तालाब से निकालकर रुद्र सागर को एक मीटर गहरा किया जा चुका है। जनता एवं संगठनों ने लगभग 7 लाख रुपये का जन-सहयोग भी दिया है। प्रशासन के 40 विभाग और 300 स्वयंसेवी संगठन श्रमदान से जुड़े हुए हैं। इस दौरान रघु मुनि, स्कूल शिक्षा मंत्री पारस जैन, सांसद डॉ. चिन्तामणि मालवीय, महापौर रामेश्वर अखण्ड, विधायक मोहन यादव, अनिल फिरोजिया, सिंहस्थ मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष दिवाकर नातू, जन-अभियान परिषद के उपाध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय, राज्य योजना मण्डल के उपाध्यक्ष बाबूलाल जैन, नगर निगम अध्यक्ष सोनू गेहलोत, मुख्य सचिव अंटोनी डिसा, पुलिस महानिदेशक सुरेन्द्र सिंह सहित अनेक जन-प्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे।रामघाट सहित अन्य क्षेत्रों का भ्रमणश्री चौहान ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के बाद रामघाट स्थित श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन में महंत रघु मुनि महाराज से भेंट कर उदासीनाचार्य श्रीचन्द्र मंदिर में पूजा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंहस्थ बेहतर ढंग से हो, यही सच्ची मानव-सेवा है। श्री चौहान ने कहा कि सिंहस्थ का आयोजन ऐतिहासिक होगा। महंत रघु मुनि महाराज ने ऐसा आशीर्वाद मुख्यमंत्री को दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं को दर्शन में असुविधा से बचाने के लिये उन्होंने आज नंदी हॉल से ही दर्शन किये।मुख्यमंत्री ने रामघाट का जायजा लिया तथा गुरु दत्तात्रय अखाड़े के महंत पीर महंत परमानन्द पुरी महाराज से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। महंतों ने मुख्यमंत्री का साफा बाँधकर सम्मान कर उन्हें सिंहस्थ बेहतर ढंग से मनाने का आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने दत्त अखाड़े में अष्टकौशल महंत सुंदर पुरी की समाधि पर मत्था टेका। श्री चौहान ने चारधार मंदिर में दर्शन कर शांतिस्वरूपानंद गिरि महाराज से भेंट की तथा आशीर्वाद लिया।प्रतिनिधि-मण्डलों से मुलाकातमुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रतिनिधि-मण्डलों से मुलाकात के दौरान कहा कि सिंहस्थ-2016 का आयोजन सभी के सहयोग से किया जायेगा। सिंहस्थ में सेवाएँ देने वाले व्यक्तियों, संस्थाओं का भरपूर सहयोग लिया जायेगा। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री पारस जैन आदि मौजूद थे। प्रतिनिधि-मण्‍डलों में एडवोकेट संगठन, इंजीनियर सोसायटी, ठेकेदार संघ, बोहरा समाज, कुलमी पाटीदार परिषद, खेल संगठन, सन्त सत्कार समिति, मुस्लिम संगठन, रंगमंच संस्था इत्यादि शामिल थे। मुख्यमंत्री को नगर के विकास संबंधी सुझाव दिये गये।मुख्यमंत्री ने बालिका खुशबू पांचाल द्वारा नगर के चौरासी महादेव मंदिरों पर आधारित डाक्यूमेंट्री देखी और सराहना की। मुख्यमंत्री ने कालिदास अकादमी परिसर में श्री गणेश गेहलोत की प्रदर्शनी भी देखी। प्रदर्शनी में पुराने सिक्कों, नोट, माचिस और प्राचीन काव्य-संग्रह को प्रदर्शित किया गया।नगर भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्रीमुख्यमंत्री चौहान माधव सेवा न्यास में नगर भोज में भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री को अपने साथ भोजन करते देखकर नागरिक काफी खुश हुए। मुख्यमंत्री ने स्वयं लोगों को भोजन परोसा। मुख्यमंत्री ने बड़ा उदासीन अखाड़े के महंत के साथ पूरे पण्डाल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।महाकालेश्वर में पूजन-अर्चनमुख्यमंत्री चौहान ने महाकालेश्वर मंदिर पहुँचकर पूजन-अर्चन किया। मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक जयन्त जोशी ने शाल एवं महाकाल का चित्र भेंट कर उनका सम्मान किया। दर्शन के बाद उन्होंने पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के महंत प्रकाश पुरी से अखाड़े में जाकर भेंट की। मुख्यमंत्री ने नव-विस्तारित नंदी हॉल का अवलोकन कर वहाँ अधिक एलसीडी लगाने को कहा।फूड कोर्टसीएम शिवराज सिंह चौहान ने महाकाल वन प्रोजेक्ट फेज-1 में निर्मित फूड कोर्ट का लोकार्पण भी किया। उन्होंने दुकान आवंटियों को अधिकार-पत्र एवं चाबी सौंपी। महाकाल वन प्रोजेक्ट के फेज-1 में कुल 27 करोड़ के काम किये जा रहे हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

बाँस संबंधी नवाचारों के लिये मध्यप्रदेश की सराहना

देश और प्रदेश के बाँस उत्पादकों और बाँस शिल्पियों के लिये गत माह दिल्ली हाट के माध्यम से राष्ट्रीय-स्तर का मंच उपलब्ध करवाने की अभिनव पहल के लिये केन्द्र शासन ने मध्यप्रदेश राज्य बाँस मिशन की सराहना की है। केन्द्रीय रक्षा सचिव प्रभुदयाल मीणा ने मुख्य सचिव अन्टोनी डिसा को भेजे एक पत्र में यह सराहना की है।श्री मीणा ने पत्र में लिखा है कि 'राष्ट्रीय बाँस एक्सपो मार्ट' की नवाचार पहल के लिये मध्यप्रदेश राज्य बाँस मिशन टीम बधाई की पात्र हैं। राष्ट्रीय बाँस मिशन द्वारा मध्यप्रदेश राज्य बाँस मिशन के समन्वय से आयोजित बाँस एक्सपो मार्ट में अनेक राज्यों, केन्द्र शासित देशों और जिला-स्तरीय बाँस शिल्पी संगठनों से बाँस शिल्पियों, बाँस उद्यमियों और बाँस विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया था। वास्तव में दिल्लीवासियों, बाँस शिल्पियों, उद्यमियों के लिये रोजमर्रा की जिन्दगी में बाँस उपयोग की जानकारी के लिये यह एक अनूठा अनुभव था।श्री मीणा ने कहा कि मार्ट के उद्घाटन की अध्यक्षता करते हुए और दूसरे दिन एक्सपो में उनकी देश के विभिन्न हिस्सों से आये हुए भागीदारों, प्रधान मुख्य वन संरक्षक अनिल ओबेराय और मिशन संचालक श्री ए.के. भट्टाचार्य से हुई चर्चा के दौरान बाँस की बहु-उपयोगिता, प्रचुर उद्योग संभावनाओं और मध्यप्रदेश में बाँस आधारित गतिविधियों की प्रभावी और रोचक जानकारी मिली।श्री मीणा ने आशा की है कि मध्यप्रदेश राज्य बाँस मिशन इस तरह की पहल से देश का आगे भी नेतृत्व करता रहेगा और बाँस आधारित उद्योगों को बढ़ावा देता रहेगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

शिवराज अमेरिका में करेंगे सिंहस्थ ब्रांडिंग

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अमेरिका में सिंहस्थ 2016 की ब्रांडिंग करेंगे। सिंहस्थ के इतिहास और इस बार के आयोजन का पूरा ब्यौरा पेश करते हुए मुख्यमंत्री प्रवासी मध्यप्रदेश के लोगों के साथ अप्रवासी भारतीयों को भी इस आयोजन में शामिल होने की अपील करेंगे।मुख्यमंत्री चौहान की अमेरिका यात्रा 31 जनवरी से पांच फरवरी तक है। एक फरवरी को सीएम तीन हजार प्रवासी मध्यप्रदेश के लोगों को सूबे में राज्य में निवेश करने और इनोवेटिव आइडिया देने के लिए प्रेरित करेंगे। इसी दिन मुख्यमंत्री ‘फ्रेंडस आॅफ मध्यप्रदेश वेबसाइट’ का लोकार्पण भी करेंगे। आयोजन में तीन हजार प्रवासी प्रदेशवासियों को आमंत्रित किया गया है, लेकिन यह संख्या पांच हजार या इससे अधिक भी होने की संभावनाएं सूत्र जतला रहे हैं।आयोजन के इतिहास वाला आकर्षक ब्रोशरसिंहस्थ के इतिहास, इस बार के पूरे आयोजन, स्नान पर्व और उज्जैन की कनेक्टिविटी के ब्यौरे सहित एक नजर में जानकारी देने वाला ब्रोशर छपवाया गया है। छह भागों में बंटे इस ब्रोशर के अंतिम पृष्ठ पर मुख्यमंत्री की आयोजन में हिस्सेदारी की अपील है। इस अपील में श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए जुटाई जा रही तमाम जरूरतों का जिक्र करते हुए ,सीएम यह भरोसा भी दिला रहे हैं कि आयोजन में पांच करोड़ के लगभग देश और देश के बाहर के श्रद्धालुगण आएंगे, इनकी सुरक्षा और आराम का तमाम उपाय सरकार करेगी।स्नान पर्व का ब्यौरासिंहस्थ 2016 अप्रैल में शुरू होगा और मई में इसका समापन होगा। अमेरिका में ब्रांडिंग के दौरान सीएम सिंहस्थ के स्नान पर्व का ब्यौरा भी प्रवासी प्रदेशवासियों को देंगे। दरअसल सिंहस्थ में स्नान का अत्याधिक महत्व है। इस बार के सिंहस्थ में स्नानों का सिलसिला 22 अप्रैल से शुरू होगा। छह मई को पंछाशनी यात्रा, नौ मई अक्षय तृतीया स्नान, 11 मई को शंकराचार्य जयंती स्नान, 17 मई को मोहिनी अखाड़ा और प्रदोष पर्व स्नान तथा 21 मई 16 को महास्नान होगा।उज्जैन कनेक्टिविटीउज्जैन की देश के तमाम मुख्य शहरों से हवाई, रेल और बस कनेक्टिविटी का ब्यौरा ब्रोशर में दिया गया है। उज्जैन से अहमदाबाद, भोपाल, मुंबई, दिल्ली, ग्वालियर, खजुराहो और इंदौर की दूरी का ब्यौरा दिया गया है।नौ स्थानों पर होंगे बौद्धिक समागम, भोपाल आएगी रिपोर्टप्रसं, भोपाल। सिंहस्थ 2016 में भारतीय अध्यात्म और दर्शन पर इंटरनेशनल कांफ्रेंस का आयोजन होगा। इस कांफ्रेंस के लिए माहौल तैयार करने के लिए नौ स्थानों पर 11 विमर्श होंगे। उच्च शिक्षा और स्कूल शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, जनसंपर्क और सामान्य प्रशासन विभाग इन विमर्श का आयोजन करेंगे। शासन ने नौ स्थानों को तय करते हुए सभी 11 सिंहस्थ पूर्व विमर्श के विषय तय कर दिए हैं। ये विमर्श रीवा विवि, इंजीनियरिंग कॉलेज जबलपुर, हरिसिंह गौर विवि सागर, चित्रकूट ग्रामोदय विवि, प्रशासन अकादेमी भोपाल, गांधी मेडिकल कॉलेज इंदौर, जीएसआईटीएस इंदौर, डायरेक्टर विधि विवि भोपाल, माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विवि भोपाल और ग्वालियर विश्वविद्यालय में होंगे। संस्थानों से कहा गया है कि इन विमर्शों में स्थानीय बुद्धिजीवियों के साथ अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाए। आयोजन संस्थाओं को आयोजन के बाद पूरे कार्यक्रम की रिपोर्ट भोपाल भेजना होगी ताकि कार्यक्रम की सफलता का आकलन किया जा सके।ये होंगे विषयसामान्य उच्च शिक्षा में मूल्यपरकता, विद्यालयीन शिक्षा में मूल्यपरकता, व्यावसायिक शिक्षा में मूल्यपरकता, पारिवारिक एवं सामाजिक संबंधों में मूल्य चेतना, मूल्य आधारित शासन एवं प्रशासन (गुड गवर्नेंस), स्वास्थ्य सेवाओं में मूल्यपरकता, न्यायिक एवं विधिक क्षेत्र में मूल्योन्मुखता, अंतर्राष्टÑीय संबंधों में मूल्यों की सार्वभौमिकता।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

नेतृत्व विकास शिविर बच्चों की बौद्धिक क्षमता बढ़ाने में सहायक

आदिम-जाति एवं अनुसूचित-जाति कल्याण मंत्री ज्ञान सिंह ने कहा है कि नेतृत्व विकास शिविर बच्चों का भविष्य उज्जवल बनाने में सहायक होंगे। शिविर के माध्यम से बच्चों की बौद्धिक क्षमता को बढ़ाना सरकार का उद्देश्य है। श्री सिंह ने यह बात शिविर के समापन में कही। यह शिविर प्रत्येक जिले में अजा-अजजा वर्ग के कक्षा 10वीं में प्रथम स्थान प्राप्त मेधावी विद्यार्थियों के लिये राज्य मुख्यालय में 23 जनवरी से शुरू किया गया था।शिविर के माध्यम से बच्चों ने राज्यपाल, विभागीय मंत्री, मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, विभागीय प्रमुख सचिव और आयुक्त सहित वरिष्ठ अधिकारियों से भेंटकर मार्गदर्शन प्राप्त किया। शिविर में 200 बच्चों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इनमें अनुसूचित-जाति के 96, अनुसूचित-जनजाति के 86 और विशेष पिछड़ी जनजाति के 18 बच्चे थे।सात दिवसीय शिविर में विद्यार्थियों की विभिन्न विषय-विशेषज्ञों ने केरियर काउंसिलिंग की। शिविर में विद्यार्थियों की विभिन्न शंकाओं का समाधान भी विशेषज्ञों ने किया। विद्यार्थियों को ज्ञानोपयोगी तथा नेतृत्व विकास से संबंधित पुस्तकें और प्रशस्ति-पत्र दिये गये।शिविरार्थी बच्चों को ऐतिहासिक-स्थल साँची, राजभवन, पुलिस मुख्यालय और विधानसभा का भ्रमण करवाया गया। साथ ही भोपाल ताल में क्रूज की सैर, डी.बी. मॉल सहित भोपाल का भ्रमण बच्चों ने किया। शिविरार्थियों ने गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह और रवीन्द्र भवन में लोक-रंग कार्यक्रम का भी आनंद लिया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

जनता और सरकार मिल कर अपने सपनों का मध्यप्रदेश बनाये

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए प्रदेशवासियों का आव्हान किया है कि मध्यप्रदेश को आगे बढ़ाने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें। जनता और सरकार एक होकर अपने सपनों का मध्यप्रदेश बनाये। उन्होंने कहा है कि लोकतंत्र में मुख्यमंत्री से लेकर अन्य सभी जन-प्रतिनिधि राजा नहीं जनता के सेवक होते हैं। दम्भ में आने की बजाय सबको सेवा का भाव मन में रखकर जनता का जीवन बेहतर बनाने के संकल्प के साथ कार्य करना चाहिये।गणतंत्र दिवस के अवसर पर चौहान आगर-मालवा में ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित जन-समुदाय को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अब भारत पुन: विश्व गुरू बनने की ओर कदम बढ़ा रहा है। देश बदल रहा है और प्रदेश भी बदल रहा है। बीमारू कहा जाने वाला मध्यप्रदेश आज विकास दर में देश का नंबर एक राज्य है। श्री चौहान ने किसानों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश में 24.99 प्रतिशत कृषि विकास दर हासिल करने का चमत्कार हुआ है। देश ही नहीं दुनिया में खेती में इतनी तेजी से कहीं विकास नहीं हुआ। मध्यप्रदेश ने पिछले वर्ष गेहूँ उत्पादन में हरियाणा को पीछे छोड़ा था। इस वर्ष पंजाब को भी पीछे छोड़ दिया है। प्रदेश को लगातार तीसरी बार कृषि कर्मण पुरस्कार प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि यह पड़ाव है मंजिल नहीं, अभी और आगे जाना है। दूध उत्पादन, उद्यानिकी, फूड प्रोसेसिंग की तरफ और तेजी से कदम बढ़ाना है। हर वर्ष प्रदेश में 3 लाख हेक्टर सिंचाई क्षमता बढ़ायी जा रही है। खेती के साथ-साथ उद्योगों को भी बढ़ावा देना है। श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री के 'मेक इन इंडिया' के नारे को सफल बनाने के लिये 'मेक इन मध्यप्रदेश' और 'डिजिटल इंडिया' के सपने को साकार करने के लिये 'डिजिटल मध्यप्रदेश' बनाना चाहता हूँ। प्रदेश में आम जनता से संवाद की पहल के तहत विभिन्न पंचायत का आयोजन किया गया है। आगामी 8 मार्च को भोपाल में महिला पंचायत की जायेगी। इसके बाद जल्दी किसान पंचायत भी होगी।श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में बेरोजगारी का अंधेरा नहीं रहे इसके लिये युवाओं को स्वयं उद्योग लगाने के लिये प्रेरित किया जा रहा है। तकनीकी ज्ञान, मार्केटिंग तथा पूँजी की व्यवस्था सरकार द्वारा की जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों इन्दौर में हुई ग्लोबल इन्वेटर्स समिट से प्रदेश निवेश के लिये बेस्ट डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित हुआ है। प्रदेश को ईज आफ डूईंग बिजनेस में बेहतर बनाने के लिये श्रम कानूनों में व्यापक परिवर्तन किये गये हैं। राज्य सरकार ने रक्षा संयत्र उत्पाद निवेश नीति लागू की है। प्रदेश में प्रधानमंत्री जन-धन योजना तथा अन्य योजनाओं में अब तक कोई एक करोड़ से अधिक खाते खोले जा चुके हैं। इन खातों को आधार नंबर से लिंक किया जा रहा है। प्रदेश में चौबीस घंटे घरेलू बिजली और खेती के लिये दस घंटे बिजली दी जा रही है। इस साल बिजली की उपलब्धता में अब तक 1590 मेगावाट की वृद्धि की जा चुकी है। प्रदेश एक वर्ष के भीतर सर्वाधिक 306 मेगावाट सौर विद्युत क्षमता स्थापित करने वाला राज्य है। अधोसंरचना विकास के लिये प्रदेश में पिछले साल नगरों और कस्बों को जोड़ने के लिये 2800 किलोमीटर नई सड़कें बनाई गई। कुल 4248 किलोमीटर सड़कों का नवीनीकरण हुआ और 44 बड़े पुल और रेलवे ब्रिज बने। सड़क निर्माण क्षेत्र में जन-निजी भागीदारी से वर्तमान में 33 हजार करोड़ लागत की परियोजनाएँ चल रही हैं। स्वच्छ भारत अभियान में प्रदेश में 37 लाख से अधिक ग्रामीण घरों में शौचालय बन चुके हैं। श्री चौहान ने आव्हान किया कि स्वच्छ मध्यप्रदेश के लिये हर प्रदेशवासी योगदान करें। संकल्प लें कि खुले में कोई शौच नहीं जायेगा। हर घर में स्वच्छ शौचालय होगा। उन्होंने बेहतर कानून-व्यवस्था के लिये पुलिस को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश को दस्यु, आतंकवाद और नक्सलवाद जैसी समस्याओं से मुक्त किया गया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के आव्हान पर प्रदेश का ग्लोबल टेलेन्ट पूल बनाने की पहल अब फ्रेंड्स ऑफ मध्यप्रदेश पोर्टल के माध्यम से कर रहे हैं। भोपाल और इन्दौर की देश की प्रथम लाइट मेट्रो परियोजना की डीपीआर तैयार की जा रही है। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास मिशन में अब तक दो लाख से अधिक घर बन चुके हैं। गरीब परिवारों के लिये पाँच लाख घर बनाने का काम चल रहा है। पाँच साल के भीतर 15 लाख मकान बनाये जायेंगे। देश में अपनी किस्म की पहली स्वास्थ्य गारंटी योजना प्रदेश में प्रारंभ की गयी है। गाँवों में 49 हजार ग्राम आरोग्य केन्द्र खोले गये हैं। प्रदेश में लोक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिये मध्यप्रदेश इन्टरसिटी ट्रांसपोर्ट अथारिटी के गठन की स्वीकृति दी गयी है। लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली का विस्तार किया गया है। इससे प्रदेश के 42 लाख नये परिवारों को एक रुपये प्रति किलो खाद्यान्न और रियायती दरों पर शकर और नमक उपलब्ध करवाया जा रहा है। सुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रदेश में लोक सेवाओं की उपलब्धता में सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग सुनिश्चित किया गया है।आम जनता को सुविधा और राहत देने के लिये सी.एम. हेल्पलाइन शुरू की गयी है। प्रदेश में स्व-घोषणा पत्र और स्व-प्रमाणीकरण की व्यवस्था लागू की गयी है। सिंहस्थ के आयोजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अब तक 1750 करोड़ के कार्य मंजूर किये गये हैं। सिंहस्थ को पर्यावरण की दृष्टि से ग्रीन सिंहस्थ के रूप में आयोजित करने की योजना बनायी गयी है। उन्होंने अपेक्षा की कि अगले गणतंत्र दिवस तक प्रदेश प्रगति और विकास की दौड़ में और आगे बढ़ जायेगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

सीपेट में अजजा छात्रों के नि:शुल्क प्रशिक्षण

एमपी के आदिम-जाति, अनुसूचित-जाति कल्याण मंत्री ज्ञान सिंह ने आज सेन्ट्रल इन्स्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी (सीपेट) में अनुसूचित-जनजाति वर्ग के छात्रों के प्रशिक्षण और सीपेट के वर्कशॉप का निरीक्षण किया। श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रेरणा से अनुसूचित-जनजाति के युवाओं को स्व-रोजगार शुरू करने आगे आना चाहिये। इस अवसर पर सचिव आदिम-जाति कल्याण डॉ. वीणा घाणेकर भी उपस्थित थीं।बताया गया कि मध्यप्रदेश रोजगार एवं प्रशिक्षण परिषद (मेपसेट) के माध्यम से चुने गये 100 आदिवासी छात्रों को सीपेट द्वारा 6 माह का मुफ्त प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षणार्थियों को आवास, भोजन और 500 रुपये प्रतिमाह की शिष्यवृत्ति दी जा रही है।श्री ज्ञान सिंह ने सीपेट के टूल-रूम, प्लास्टिक प्रोसेस-रूम और एडवांस कम्प्यूटर टूल-रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने कौशल विकास प्रशिक्षण के बारे में जानकारी प्राप्त की।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

शरीर को स्वस्थ रखने के लिये योग-व्यायाम आवश्यक

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जीवन में बड़ा काम करने और आगे बढ़ने के लिये शरीर का स्वस्थ रहना सबसे जरूरी है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिये व्यायाम और योग आवश्यक है। मुख्यमंत्री चौहान भोपाल में बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैरागढ़ में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि स्वामी विवेकानंद कहते थे दुनिया में ऐसा कोई काम नहीं है जो मनुष्य नहीं कर सकता। मनुष्य का जीवन व्यर्थ गँवाने के लिये नहीं है। इसका बेहतर उपयोग होना चाहिये। उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार ऐसा व्यायाम है जिसमें शरीर के सभी अंगों का व्यायाम होता है और शरीर स्वस्थ रहता है। स्कूली बच्चे योग का महत्व समझे इसी उद्देश्य से सामूहिक सूर्य नमस्कार का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। आज पश्चिम भी योग के महत्व को स्वीकार रहा है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने प्रधानमंत्री श्री मोदी की पहल पर 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की घोषणा की है। उन्होंने बच्चों से कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिये प्रतिदिन योग और प्राणायाम करें।मुख्यमंत्री ने बच्चों को सूक्ष्म व्यायाम सिखायाकार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बच्चों को बताया कि वे स्वयं प्रतिदिन सूक्ष्म व्यायाम, सूर्य नमस्कार और प्राणायाम करते हैं। उन्होंने शरीर के विभिन्न अंगों के लिये आवश्यक सूक्ष्म व्यायाम किया तथा बच्चों को इसका महत्व समझाया। इसके बाद उन्होंने बच्चों के साथ सूर्य नमस्कार और प्राणायाम भी किया। कार्यक्रम में बाल केबिनेट के पदाधिकारी श्री सोनू पटेल और आरती रजक ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। वंदे-मातरम् और मध्यप्रदेश गान प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में विधायक रामेश्वर शर्मा, नानकराम वाधवानी,अपर मुख्य सचिव स्कूल शिक्षा एस.आर.मोहंती, राज्य शिक्षा केन्द्र आयुक्त रश्मि अरूण शमी और आयुक्त लोक शिक्षण डी.डी.अग्रवाल भी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

सांसद, मंत्री, विधायक सूर्य नमस्कार में शामिल हों

मुख्यमंत्री चौहान ने लिखा पत्र मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी सांसदों, मंत्रियों एवं विधायकों को पत्र लिखकर स्वामी विवेकानंद जयंती 12 जनवरी को शिक्षण संस्थाओं में होने वाले सामूहिक सूर्य नमस्कार में शामिल होने और विद्यार्थियों तथा अभिभावकों का उत्साहवर्धन करने का आग्रह किया है। सूर्य नमस्कार प्रदेश की समस्त शिक्षण संस्थाओं में सुबह 11 बजे से किया जाएगा।श्री चौहान ने सांसदों को लिखे पत्र में आग्रह किया कि वे अपने संसदीय क्षेत्र की किसी एक शिक्षण संस्था में इस आयोजन में भाग लें। उन्होंने मंत्रियों और विधायकों को उनके विधान सभा क्षेत्रों की किसी एक शिक्षण संस्था में इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भाग लेने का अनुरोध किया है।उल्लेखनीय है कि सूर्य नमस्कार के सर्वमान्य महत्व को दृष्टिगत रखते हुए राज्य शासन द्वारा प्रतिवर्ष स्वामी विवेकानंद के जन्म-दिवस 12 जनवरी को ''युवा दिवस' के रूप में मनाया जाता है। इस दिन प्रदेश की समस्त शिक्षण संस्थाओं में स्वामी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित प्रेरणादायी शैक्षिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सामूहिक सूर्य नमस्कार किया जाता है।मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में लिखा है कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा अपनी अनेक गतिविधियों के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रदेश में विद्यालयीन योग शिक्षा प्रारंभ की जा रही है। उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार भारतीय योग परम्परा का एक अभिन्न अंग है। यह गतिविधि हमारे शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निबाहती है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

सिंहस्थ में सम-सामयिक विषयों पर भी होगा विचार-मंथन

शिवकोठी में सम्विद गुरुकुल का लोकार्पणसिंहस्थ महाकुम्भ अनादि-काल से दुनिया को मार्गदर्शन देते आ रहा है। राज्य सरकार ऐसा प्रयास कर रही है कि दुनिया की महत्वपूर्ण समस्याओं पर सिंहस्थ-2016 में चिंतन-मंथन हो। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खण्डवा जिले के ओंकारेश्वर के ग्राम शिवकोठी में कही। श्री चौहान साध्वी ऋतम्भरा द्वारा संचालित सी.बी.एस.सी. सम्विद गुरुकुलम के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुँचे थे।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार सिंहस्थ-2016 में 'धरती के अस्तित्व को कैसे बचाये'?, 'नारी सशक्तिकरण', 'मूल्य आधारित जीवन-शैली' और 'धर्म के मूल तत्व' विषय पर चिंतन-मंथन के लिये मंच उपलब्ध करवायेगी। प्रयास होगा कि अधिक से अधिक संत और प्रबुद्धजन इस मंथन में शामिल हों और दुनिया का मार्ग प्रशस्त करें। श्री चौहान ने कहा कि सिंहस्थ के दौरान ओंकारेश्वर पहुँचने वाले भक्तों के लिये भी राज्य सरकार सम्पूर्ण तैयारी करेगी।इसके पूर्व मुख्यमंत्री सपत्निक परम शक्ति पीठ आश्रम पहुँचे। उन्होंने दीप जलाकर सम्विद गुरुकुलम में प्रदर्शनी का शुभारंभ भी किया। श्री चौहान ने साध्वी माँ श्री ऋतम्भरा द्वारा नारी शिक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।केन्द्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में विधायक लोकेन्द्र सिंह तोमर, हितेन्द्र सिंह सोलंकी, राजकुमार मेव, योगिता नवल सिंह बोरकर सहित संत समाज एवं प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी कर सकता है मध्यप्रदेश

शिखर खेल अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री चौहान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भोपाल में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिये भारत सरकार से अनुरोध किया जायेगा। इसके लिये सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ भी की जायेंगी। चौहान भोपाल के टी.टी. नगर स्टेडियम में मध्यप्रदेश शिखर खेल अलंकरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ओलम्पिक पदक विजेता साइना नेहवाल को 50 लाख की पुरस्कार राशि और मध्यप्रदेश की युवा शूटिंग खिलाड़ी वर्षा बर्मन को 50 लाख रुपये की स्कॉलरशिप भेंट की।मुख्यमंत्री चौहान ने साइना नेहवाल को बधाई देते हुए कहा कि वे अपने खेल से दुनिया में देश का अभी और नाम रोशन करेंगी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश से भी सुश्री साइना नेहवाल और श्री सुशील कुमार जैसे खिलाड़ी निकलें, इसके लिये खिलाड़ियों को सभी सुविधाएँ दी जायेंगी। हर खिलाड़ी जिद, जुनून और जज्बे के साथ अभ्यास करे। उनकी बाकी सभी जिम्मेदारियाँ और आवश्यकताएँ राज्य सरकार पूरी करेगी। प्रदेश की खेल अकादमियों में खिलाड़ियों का बच्चों की तरह ध्यान रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेलों के लिये धन का अभाव नहीं है। खेलों मे जीत देश के सम्मान का विषय है। इसलिये उन्होंने खेलों का वार्षिक बजट 4 करोड़ से बढ़ाकर 150 करोड़ कर दिया है। विक्रम पुरस्कार की राशि को 5000 से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के खिलाड़ी खेलों में लगातार मध्यप्रदेश का नाम आगे बढ़ा रहे हैं। जूनियर महिला हॉकी टीम में प्रदेश की पाँच खिलाड़ी ने भाग लिया था। भारत की जीत में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। अब खिलाड़ियों को ओलिम्पिक 2020 पर एकाग्र होना होगा। व्यक्ति यदि ठान ले तो वह ब्रह्माण्ड को कमाण्ड कर सकता है।खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने पुरस्कृत खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि सही नेतृत्व से प्रगति और विकास की गति तेज हो जाती है। प्रदेश के खेलों में ऐसा ही हो रहा है। 17 खेल अकादमी ने खेलों में प्रदेश का नाम रोशन किया है। कराटे अकादमी नौवीं बार राष्ट्रीय चेम्पियन बनी है। नौकायान अकादमी ने नेवी को भी पछाड़ दिया। कुश्ती में भी सुशील कुमार के प्रशिक्षण में तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा राज्य खेल मलखंब को बढ़ावा देने के निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं।सुश्री साइना नेहवाल ने कहा कि प्रदेश की खेल अकादमियों को देखकर उन्हें बहुत अच्छा लगा। युवा खिलाड़ियों को देखकर वे अत्यंत उत्साहित हैं। खिलाड़ी बहुत अधिक संभावनाओं वाले दिखे। प्रदेश सरकार राज्य के खिलाड़ियों का जिस तरह से उत्साहवर्धन और प्रोत्साहन कर रही है यह बहुत प्रसन्नता की बात है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान खेल और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर राष्ट्रीय खिलाड़ियों की उपलब्धियों को भी सराहते हैं।संचालक खेल एवं युवा कल्याण उपेन्द्र जैन ने बताया कि कोरिया में आयोजित एशियन गेम्स में मध्यप्रदेश के 8 खिलाड़ी ने देश का प्रतिनिधित्व किया। एक खिलाड़ी ने पदक भी प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में संचालित 17 खेल अकादमी के खिलाड़ियों ने 25 अंतर्राष्ट्रीय और 159 राष्ट्रीय पदक जीते हैं।प्रारंभ में ''खेल केलेण्डर'' और ''खेल अकादमी'' नामक पुस्तिका का विमोचन किया गया। नौ खिलाड़ी को विक्रम पुरस्कार, 13 जूनियर खिलाड़ी को एकलव्य पुरस्कार, तीन प्रशिक्षक को विश्वामित्र पुरस्कार, जबलपुर की श्रीमती पुष्पा वर्मा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड, उज्जैन की सुश्री यशोदा मदारिया को स्वर्गीय प्रभाष जोशी खेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश ओलिम्पिक संघ के अध्यक्ष रमेश मेंदोला और प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण डॉ. एम. मोहन राव भी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

सैनिक स्कूल रीवा के केडेट्स का देश की सुरक्षा में अमूल्य योगदान

जनसंपर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि सैनिक स्कूल रीवा का गौरव है। यहाँ के केडेट्स ने सेना में भर्ती होकर देश की सुरक्षा में अपना अमूल्य योगदान दिया है। इसके साथ ही शैक्षणिक, सामाजिक, राजनैतिक और प्रशासनिक क्षेत्रों में भी इस स्कूल से निकले छात्रों ने ऊंचाइयों के शिखरों को छुआ है। श्री शुक्ल सैनिक स्कूल रीवा में वार्षिकोत्सव 2014 की एथलीट मीट को सम्बोधित कर रहे थे।श्री शुक्ल ने केडेट्स के मार्च-पास्ट की सराहना की और कहा कि छात्रों का अनुशासन अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेना अपने आप में महत्वपूर्ण है। खिलाड़ियों को हार-जीत को खेल भावना के साथ लेना चाहिये। श्री शुक्ल ने मीट की सराहना करते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा में निखार आता है। श्री शुक्ल ने प्रतियोगिताओं के विजेता छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि जो छात्र आज नहीं जीत सके वे लगन और परिश्रम के साथ अभ्यास करें। जिससे अगली बार उन्हें जीत मिल सके।इससे पूर्व शुक्ल का कार्यक्रम स्थल पर सैनिक स्कूल परिवार ने आत्मीय स्वागत किया। छात्रों ने अभिनंदन गीत की प्रस्तुति दी। केडेट्स ने मार्च-पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। जनसम्पर्क मंत्री ने विजेता खिलाड़ियों को पुरूस्कार एवं मेडल वितरित किये और चम्बल हाउस को ट्राफी प्रदान की।इस अवसर पर प्राचार्य कर्नल पी.के. शर्मा, रजिस्ट्रार ले.क. एल.के. यादव और हेड मास्टर स्क्वाड्रन लीडर के.जे. एम. रेड्डी सहित सैनिक स्कूल परिवार के सदस्य तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

अंतर्राष्ट्रीय हर्बल मेले भोपाल में

अंतर्राष्ट्रीय-स्तर का हर्बल मेला आयोजित कर वन विभाग कभी विलुप्ति की कगार पर पहुँच चुके भारत की हजारों वर्ष पुरानी चिकित्सा पद्धति को पुन: देश-विदेश में लोकप्रिय बनाने में विशिष्ट योगदान दे रहा है। यह बात अध्यक्ष, मध्यप्रदेश विधानसभा डॉ. सीताशरण शर्मा ने भोपाल में विन्ध्य हर्बल अंतर्राष्ट्रीय हर्बल मेला-2014 का शुभारंभ करते हुए कही।वन, वन्य-प्राणी का शिकार रोकने दर्ज करवायें शिकायतकार्यक्रम के अध्यक्ष वन मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार ने लोगों से आव्हान किया कि मूक वन और वन्य-प्राणी की सुरक्षा बढ़ाने में जन-सहयोग की आवश्यकता है। पेड़ कटने या वन्य-प्राणी का शिकार होने पर तुरंत शिकायत दर्ज करवायें। सघन वन और वनावरण बढ़ेगा तभी जड़ी-बूटियाँ बढ़ेंगी और औषधि निर्माण में सहायक होंगी। डॉ. शेजवार ने कहा कि मध्यप्रदेश लघु वनोपज संघ शत-प्रतिशत लाभांश वन क्षेत्र के विकास में व्यय करता है।परंपरागत वनौषधियों, वैद्य का वैज्ञानिक डाक्यूमेंटेशन होविशिष्ट अतिथि नगरीय विकास एवं पर्यावरण मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि प्राचीन भारत का विज्ञान अति-उन्नत था। देश की एक हजार साल की गुलामी ने हमारी अमूल्य ज्ञान सम्पदाओं को धूमिल कर दिया था, जो आज न केवल अपनी शानदार वापसी कर रही है, बल्कि दिनों-दिन दुनिया में लोकप्रियता हासिल कर रही है।अध्यक्ष, राज्य लघु वनोपज संघ विश्वास सारंग ने कहा कि संघ ने गत वर्ष लघु वनोपज संग्राहकों को 270 करोड़ रुपये संग्रहण दर के रूप में और 240 करोड़ रुपये बोनस के रूप में वितरित किये हैं। श्री सारंग ने कहा कि लघु वनोपज संघ 35 लाख संग्राहक के जीवन-स्तर को उन्नत बनाने के लिये सतत प्रयासरत हैं।प्रमुख सचिव वन ए.पी. श्रीवास्तव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक अनिल ओबेराय, प्रबंध संचालक डॉ. अनिमेश शुक्ला ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों से आये हुए निजी और शासकीय क्षेत्र के क्रेता-विक्रेता, औषधि निर्माता, बीज निगम, मत्स्य विकास निगम आदि भाग लेरहे हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मुख्यमंत्री निवास में कैलाश सत्यार्थी का अभिनंदन

शांति के लिये करुणा का वैश्वीकरण जरूरी शांति के नोबल पुरस्कार से विभूषित कैलाश सत्यार्थी को भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पर गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की जनता की ओर से सम्मानित किया। अपने सम्मान के प्रत्युत्तर में श्री कैलाश सत्यार्थी ने कहा कि दुनिया में शांति के लिये मानवीय करुणा के उदारीकरण की आवश्यकता है। आर्थिक वैश्वीकरण दुनिया को एक नहीं कर सकता।श्री सत्यार्थी ने कहा कि जिन ताकतों ने यह बर्बरतापूर्ण काम किया है, जो बच्चों के हाथ में हथियार थमा रहे हैं और बचपन खत्म कर रहे हैं, वे लगातार कमजोर हो रहे हैं। उन्हें अपने अकेले होने का डर है इसलिये पेशावर जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं।श्री सत्यार्थी ने कहा कि नोबल शांति पुरस्कार ऐसे बच्चों की आवाज है जिनका बचपन छिन गया है। उन्होंने कहा कि यह भारत और भारत के लोगों का सम्मान है। बच्चों का सम्मान है। उन्होंने कहा कि सम्मान मिलने से जिम्मेदारी बढ़ जाती है। श्री सत्यार्थी ने कहा कि किसी भी देश की शक्ति को नैतिकता और करुणा के आधार पर मापा जाता है न कि आर्थिक उन्नति से। उन्होंने कहा कि भविष्य में भारत को बौद्धिक, आर्थिक और नैतिक रूप से प्रगतिशील बनना होगा। चरित्र का उदारीकरण ही दुनिया में दिलों को जोड़ता है।श्री सत्यार्थी ने कहा कि हर व्यक्ति में एक बच्चा जीवित है। वैश्वीकरण के तंत्र का बच्चे हिस्सा बनते हैं। उन्होंने कहा कि यौवन की पूँजी तब प्रदर्शित होती है जब स्वामी विवेकानंद जैसा सपूत शिकागो में संबोधन देता है। उन्होंने कहा कि नैतिकता को जन-आंदोलन बनाने की कोशिश जारी है। इसमें सभी के सहयोग की आवश्यकता है। श्री सत्यार्थी ने कहा कि यदि नोबल शांति पुरस्कार महात्मा गांधी को मिला होता तो इस पुरस्कार की गरिमा कई गुना बढ़ जाती।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विदिशा जिले के उस स्कूल का नामकरण श्री सत्यार्थी के नाम पर करने की घोषणा की, जहाँ श्री कैलाश सत्यार्थी ने पढ़ाई की थी। श्री चौहान ने श्री सत्यार्थी को जीवन-पर्यन्त राज्य अतिथि बनाये जाने की भी घोषणा की।मुख्यमंत्री ने श्री सत्यार्थी का सम्मान करते हुए कहा कि नोबल शांति पुरस्कार से मध्यप्रदेश, भोपाल और विदिशा का मान बढ़ा है।श्री चौहान ने कहा कि श्री सत्यार्थी को अपने बीच पाकर मन आनंदित है। अपने लिये तो कीट-पतंगे से लेकर सब जीते हैं। श्री सत्यार्थी जैसे व्यक्ति जो देश, दुनिया, समाज के लिये जीते हैं उनका जीवन धन्य है। श्री सत्यार्थी ने भारत और मध्यप्रदेश सहित विदिशा और भोपाल का मान बढ़ाया है। बाल श्रम के खिलाफ जोरदार आवाज उठाकर वैश्विक जाग्रति की। भारत में ही नहीं विश्व के 144 देश के 83 हजार बच्चे श्री सत्यार्थी के आंदोलन से अपना बचपन बचा पाये। उनके ही प्रयत्नों से देश के बाल श्रम के बारे में बना कानून और शिक्षा का अधिकार भी उनके प्रयत्नों का ही प्रतिफल है। इटली, जर्मनी, ब्रिटेन की संसद ने अपने यहाँ व्याख्यान के लिये उन्हें बुलाया और संयुक्त राष्ट्र संघ जहाँ केवल राष्ट्रपति अथवा प्रधानमंत्रियों को ही भाषण के लिये बुलाया जाता है, वहाँ सत्यार्थीजी का विशेष उदबोधन हुआ।पेशावर के बच्चों की याद में दो मिनट का मौनपेशावर में बीते दिन हुई नृशंस घटना पर दु:ख, क्षोभ प्रकट करते हुए प्रारंभ में मृत बच्चों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बच्चे फरिश्ते होते हैं, भगवान का रूप होते हैं। सारी दुनिया उस भयानक दर्दनाक घटना से व्यथित है। मन दर्द से भरा है। जिनके बच्चों की मृत्यु हुई उनकी असहनीय पीड़ा का अंदाज नहीं लगाया जा सकता। उन्होंने बस्ता देकर यूनीफार्म पहनाकर अपने बच्चों को स्कूल भेजा था और वही बच्चे ताबूत में लौटे। श्री चौहान ने पीड़ित परिवारों को यह भयावह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना ईश्वर से की।श्री चौहान ने राज्य सरकार द्वारा बचपन बचाने और बच्चों के अधिकारों के संरक्षण और विकास के लिये किये गये प्रयासों और योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि बच्चों के लिये भोजन, शिक्षा और स्वास्थ्य, सभी के प्रयास किये गये हैं। उनके विकास में किसी भी प्रकार की कोई बाधा नहीं आयेगी। बच्चों की पढ़ाई के लिये हॉस्टल सुविधा, प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री कोचिंग सुविधा, शहरों में उच्च शिक्षा के लिये हॉस्टल सुविधा, उच्च शिक्षा ऋण सुविधा और उद्यमिता विकास योजनाएँ शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में बच्चों को विकास के अवसर मिलना चाहिये। इसके लिये सरकार और समाज दोनों को मिलकर काम करना होगा।महिला-बाल विकास मंत्री माया सिंह ने स्वागत उदबोधन में कहा कि श्री सत्यार्थी के सम्मान से दुनिया का ध्यान बाल-कल्याण प्रयासों पर केन्द्रित हुआ है। उन्होंने इस दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों का विवरण दिया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री सत्यार्थी का शॉल-श्रीफल और सम्मान-पत्र भेंट किया।मुख्य सचिव अन्टोनी डिसा ने श्री सत्यार्थी के सम्मान-पत्र का वाचन किया। कार्यक्रम में श्री सत्यार्थी ने नोबल मेडल का प्रदर्शन भी किया।इस अवसर पर खनिज, ऊर्जा एवं जनसंपर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ल, राजस्व मंत्री रामपाल सिंह, पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री अंतर सिंह आर्य, सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री लालसिंह आर्य, विधायक द्वय श्री सुरेन्द्रनाथ सिंह और श्री विश्वास सारंग, बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष ऊषा चतुर्वेदी, प्रमुख सचिव संस्कृति मनोज श्रीवास्तव, महानिदेशक पुलिस सुरेन्द्र सिंह और संस्कृति संचालक रेणु तिवारी, मुख्यमंत्री की धर्म-पत्नी साधना सिंह, सुमेधा सत्यार्थी और श्री सत्यार्थी की बहन लीला शर्मा सहित गणमान्य नागरिक एवं स्कूली बच्चे उपस्थित थे।कार्यक्रम से पहले श्री सत्यार्थी का मुख्यमंत्री निवास पहुँचने पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आत्मीय स्वागत किया। संस्कृति राज्य मंत्री सुरेन्द्र पटवा ने आभार ज्ञापित किया।सम्मान के दौरान बच्चों में भारी उत्साह दिखा। श्री सत्यार्थी के आते ही प्रफुल्लित बच्चों ने तालियाँ बजाकर हर्ष-ध्वनि की। वे बच्चों के बीच से होते हुए मंच पर पहुँचे, मुख्यमंत्री श्री चौहान उनके साथ थे। शांति का नोबल मेडल श्री सत्यार्थी ने मुख्यमंत्री के माध्यम से प्रदेश की जनता को दिखाया। उन्होंने मेडल मुख्यमंत्री श्री चौहान की धर्म-पत्नी साधना सिंह के हाथों में भी दिया। श्री सत्यार्थी ने बताया कि उन्हें मिला मेडल पहला है, जो भारत के पास है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मछली-पालन  लक्ष्य समय पर पूरा हो

मत्स्य-विकास मंत्री कुसुम महदेले ने विभागीय अधिकारियों से मछली-पालन संबंधी योजनाओं का लक्ष्य निर्धारित समय में पूर्ण करवाने के निर्देश दिये हैं। सुश्री महदेले मत्स्य महासंघ की काम-काज समिति की 80वीं बैठक को संबोधित कर रही थीं। बैठक में प्रमुख सचिव मत्स्य-विकास सलीना सिंह भी मौजूद थीं।सुश्री महदेले ने इंदिरा सागर, हलाली एवं गाँधीसागर जलाशयों में केज निर्माण के बाद मछली उत्पादन की जानकारी प्राप्त की। उन्हें बताया गया कि इंदिरा सागर, हलाली और गाँधीसागर जलाशय में निर्मित केज में पंगेशियस प्रजाति के मछली बीज का संवर्धन किया जा रहा है। सुश्री महदेले ने कहा कि वे शीघ्र ही मंदसौर जिले के गाँधी सागर जलाशय में मछली-पालन गतिविधियों का अवलोकन करेंगी। उन्होंने झींगा-पालन नीति के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

पण्डित प्रभाकर कारेकर को राष्ट्रीय तानसेन सम्मान

मध्यप्रदेश शासन द्वारा स्थापित वर्ष 2012-13 के राष्ट्रीय तानसेन सम्मान से हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत के सुप्रतिष्ठित गायक पण्डित प्रभाकर कारेकर को विभूषित किया जायेगा। श्री कारेकर आगामी दिसम्बर माह में 12 से 16 तारीख तक ग्वालियर में तानसेन संगीत समारोह के पहले दिन इस प्रतिष्ठा सम्मान से विभूषित होंगे।संचालक संस्कृति रेनू तिवारी ने बताया कि संस्कृति विभाग द्वारा सम्मान की चयन समिति की बैठक पिछले दिनों भोपाल में की गयी थी। समिति में विख्यात शास्त्रीय गायिका आरती अंकलीकर टिकेकर, सितारवादिका मंजू मेहता और संगीत विदुषी पत्रकार मंजरी सिन्हा शामिल थीं। समिति ने सर्व-सम्मति से पण्डित प्रभाकर कारेकर का नाम अनुशंसित किया।राष्ट्रीय तानसेन सम्मान में 2 लाख रुपये की राशि, सम्मान-पट्टिका, शॉल एवं श्रीफल प्रदान किये जाते हैं। पण्डित प्रभाकर कारेकर की ख्याति देश के जाने-माने कलाकार के रूप में विगत तीन दशक से है। मुम्बई निवासी पण्डित कारेकर की सृजनात्मक पृष्ठभूमि गोवा रही है। बचपन से ही शास्त्रीय संगीत के प्रति उनका लगाव रहा है। उन्हें शास्त्रीय संगीत का गहरा ज्ञान गुरु पण्डित सुरेश हल्दनकर से प्राप्त हुआ। बाद में उन्होंने पण्डित जितेन्द्र अभिषेकी और पण्डित सी.आर. व्यास से संगीत के संस्कारों को परिष्कृत किया और अपनी गहन साधना से अपना शीर्ष स्थान बनाया। पण्डित कारेकर ने देश-दुनिया के प्रतिष्ठित आयोजनों में गरिमापूर्ण सहभागिता की है। उन्हें अनेक मान-सम्मान भी प्राप्त हुए हैं, जिनमें महाराष्ट्र का लता मंगेशकर अवार्ड, क्लासिकल वोकलिस्ट अवार्ड और कुमार बाल गंधर्व अवार्ड शामिल हैं।प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री सुरेन्द्र पटवा ने पण्डित प्रभाकर कारेकर को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि एक सच्चा साधक श्रेष्ठ साधना के लिये सम्मानित किया जा रहा है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

एबीएल शालाओं की सघन मॉनीटरिंग के लिए बनी कार्य-योजना

राज्य शासन ने प्रदेश की 16,000 से अधिक एबीएल (गतिविधि आधारित शिक्षण) शालाओं की सघन मॉनीटरिंग के लिए विस्तृत कार्य-योजना बनाई है। शासन ने सभी जिला कलेक्टर से एक सप्ताह में एबीएल शालाओं की मॉनीटरिंग का कार्य प्रारंभ करवाने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर्स से कहा गया है कि वे अकादमिक गुणवत्ता के उन्नयन की दृष्टि से प्रत्येक शाला में मॉनीटरिंग का कार्य तत्काल प्रारंभ करवायें। कलेक्टर जिले में कार्य-योजना संबंधी आदेश जारी करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य, डाइट/ डीआरसी तथा जिला परियोजना समन्वयक को उत्तरदायी अधिकारी नियुक्त करेंगे। एबीएल शालाओं के अकादमिक उन्नयन के लिए प्रत्येक स्तर पर उत्तरदायित्व का निर्धारण किया गया है। जन-शिक्षा केन्द्र स्तर पर जनशिक्षक एवं जन-शिक्षा केन्द्र प्रभारी मॉनीटरिंग करेंगे। जन-शिक्षक अधीनस्थ शाला की प्रत्येक माह कम से कम एक बार आवश्यक रूप से मॉनीटरिंग करेंगें। वे माह प्रारंभ होने के पहले अपना कार्यक्रम जन-शिक्षा केन्द्र प्रभारी एवं डीआरसी को देंगे। मॉनीटरिंग के दौरान सुनिश्चित किया जायेगा कि एबीएल का संचालन सुचारू रूप से हो रहा है या नहीं। अकादमिक कमियाँ पाये जाने पर उसे दूर करने के प्रयास होंगे। वरिष्ठ स्तर से मदद की आवश्यकता होने पर संबंधित को अवगत करवाया जायेगा। अकादमिक प्रतिवेदन प्रत्येक माह भेजना होगा। जन-शिक्षा केन्द्र प्रभारी प्रत्येक माह जन-शिक्षकों के अकादमिक प्रतिवेदन के आधार पर कमजोर अथवा समस्या वाली शालाओं का भ्रमण करेंगे। प्रतिवेदन की समीक्षा में वरिष्ठ स्तर से सहयोग की अपेक्षा होने पर उसे अग्रेषित किया जायेगा।विकास-खण्ड स्तर पर पदस्थ बीएसी एवं बीआरसी के मध्य एबीएल चयनित जन-शिक्षा केन्द्रों को विभाजित करते हुए आदेश जारी होंगे। माह के पहले एवं दूसरे सप्ताह में बीएसी एवं बीआरसी द्वारा न्यूनतम 5-5 शाला का दौरा किया जायेगा। बीएसी एक शाला में आधे दिन रुककर कार्य देखेंगे। जिला-स्तरीय मॉनीटरिंग में जिला शिक्षा केन्द्रों तथा डाइट/ डीआरसी में पदस्थ समस्त डीपीसी और व्याख्याताओं के बीच विकास-खण्डों के चयनित जन-शिक्षा केन्द्रों का विभाजन किया जायेगा। उनके द्वारा जिले में प्रत्येक माह कम से कम 50-50 शाला का भ्रमण तीसरे एवं चौथे सप्ताह में अनिवार्य रूप से किया जायेगा। भ्रमण के दौरान आधे दिन शाला में रुककर गतिविधियों का अवलोकन किया जायेगा। शाला के अकादमिक उन्नयन के लिए कार्य-योजना तैयार करवाई जायेगी तथा उसका प्रतिमाह फॉलोअप होगा। भ्रमण करने वाले अधिकारी अपने कार्यक्रम की सूचना वरिष्ठ कार्यालय/ अधिकारी को देंगे। प्रत्येक त्रैमास में एबीएल शालाओं के उपलब्धि स्तर का परीक्षण कर प्राप्त परिणामों का विश्लेषण होगा तथा शालावार अकादमिक उन्नयन के लिए कार्य-योजना तैयार की जायेगी।राज्य स्तर से जिला प्रभारी के रूप में नियुक्त अधिकारी माह के चौथे सप्ताह में जिले की न्यूनतम 3 शाला का भ्रमण करेंगे। वे अकादमिक उन्नयन के प्रयासों की समीक्षा कर मार्गदर्शन देंगे। राज्य-स्तरीय मॉनीटरिंग के बाद अपर मिशन संचालक, राज्य शिक्षा केन्द्र को शालावार प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जायेगा। प्रतिवेदन के आधार पर आयुक्त, राज्य शिक्षा केन्द्र से प्राप्त निर्देशों को जिला-स्तर पर भेजकर अकादमिक उन्नयन के लिए आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। यूनीसेफ के सलाहकारों द्वारा भी उनके कार्य-क्षेत्र में शालाओं की मॉनीटरिंग की जायेगी। प्रत्येक स्तर पर एबीएल शाला की समीक्षा बैठक कर कार्य-योजना तैयार की जायेगी। सभी स्तर पर कार्य की प्रगति का रिकार्ड रखा जायेगा। मॉनीटरिंग के आधार पर शालावार कार्य-योजना तैयार होगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

पर्यटन बढ़ाने विश्व-स्तरीय अभियान सिंहस्थ 2016 तक चलेगा

मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विशेषताओं, विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य की विश्व-स्तरीय मार्केटिंग की जायेगी। यह अभियान सिंहस्थ महाकुंभ 2016 तक चलेगा। इस बीच मध्यप्रदेश की विश्व पर्यटन के नक्शे पर विशेष उपस्थिति दर्ज करवाने के लिये बड़े पैमाने पर पर्यटन आयोजनों की कार्ययोजनाएँ बनाई गई हैं। वर्ष 2015 के शासकीय केलेण्डर की विषय-वस्तु पर्यटन होगी। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहाँ मंत्रालय में मध्यप्रदेश पर्यटन अभियान की समीक्षा की और महत्वपूर्ण पर्यटन आयोजनों का केलेण्डर तैयार कर तत्काल तैयारियाँ शुरू करने के निर्देश दिये।पर्यटन-स्थल सफाई का विशेष अभियानमुख्यमंत्री चौहान ने पर्यटन-स्थलों को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिये विशेष अभियान चलाने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश का सौंदर्य अभूतपूर्व है। यहाँ जलाशय, जंगल, वन्य-जीव, सांस्कृतिक विरासत और कला धरोहर सभी एकसाथ मौजूद हैं। इनकी जानकारी देश-विदेश के पर्यटकों को मिलना चाहिये। उन्होंने खजुराहो नृत्य महोत्सव को भी नये सिरे से आकल्पित करने को कहा। श्री चौहान ने कहा कि वे स्वयं पर्यटन-स्थलों का भ्रमण करेंगे। स्थानीय नागरिकों के सहयोग से पर्यटकों के लिये नागरिक सुविधाओं को मजबूत बनाया जायेगा।श्री चौहान ने नर्मदा जयंती पर आयोजित दीपदान महोत्सव सहित प्रसिद्ध भगोरिया पर्व, मालवा क्षेत्र में गणेश विसर्जन, महाकौशल में दुर्गा पूजन जैसे सांस्कृतिक आयोजनों को धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि विदेशी पयर्टकों के लिये यह विशेष आकर्षण है। मुख्यमंत्री ने बरगी बाँध सागर, इंदिरा सागर, तवा जलाशय में पर्यटन गतिविधियाँ शुरू करने के निर्देश दिये।सिंहस्थ महाकुंभ 2016सिंहस्थ महाकुंभ को अनूठी विश्व-स्तरीय पर्यटन गतिविधि के रूप में मार्केटिंग करने के निर्देश देते हुए श्री चौहान ने कहा कि अप्रवासी भारतीयों को भी सिंहस्थ दर्शन के लिये आमंत्रित किया जायेगा। उन्होंने इस आयोजन के दौरान योग एवं जलवायु परिवर्तन महिलाओं की स्थिति, सर्वधर्म समभाव, नैतिक शिक्षा जैसे विषय पर अंतर्राष्ट्रीय सेमीनार करने के निर्देश दिये। योग विद्या तथा आयुर्वेद पर अंतर्राष्ट्रीय सेमीनार आयोजन के बारे में भी तैयारियाँ करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने सिंहस्थ 2016 के पहले सघन स्वच्छता अभियान चलाकर इसे ग्रीन कुंभ बनाने की तैयारियाँ करने को कहा। सिंहस्थ 2016 की अंतर्राष्ट्रीय मार्केटिंग जर्मनी में मार्च 2015 से आयोजित अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मार्ट से होगी।बैठक में बताया गया कि पचमढ़ी महोत्सव 25 दिसम्बर से शुरू होगा। राज्य स्तरीय झील महोत्सव 13 से 15 फरवरी 2015 के मध्य होगा। महोत्सव से पहले इंदिरा सागर, तवा जलाशयों में हाउस बोट आ जायेगी।जल-पर्यटन के संबंध में 31 दिसम्बर से पहले वन विभाग नियम तैयार कर लेगा। पर्यटन क्षेत्र में निवेश आमंत्रित करने के लिये मुख्यमंत्री दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद में रोड-शो करेंगे। पर्यटन गतिविधियों और आयोजनों का केलेण्डर तैयार होगा। विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिये विशेष अभियान चलेगा। बैठक में सचिव मुख्यमंत्री श्री हरिरंजन राव ने प्रस्तावित पर्यटन गतिविधियों के आयोजन की कार्य-योजनाओं की जानकारी दी।बैठक में पर्यटन राज्य मंत्री सुरेन्द्र पटवा, मुख्य सचिव अंटोनी डिसा, प्रमुख सचिव इकबाल सिंह बैंस, प्रमुख सचिव संस्कृति मनोज श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव वन ए.पी. श्रीवास्तव, प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम राघवेन्द्र सिंह, संस्कृति संचालक रेणु तिवारी एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

गुरू नानक ने मानवता के कल्याण की राह दिखायी

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रकाशोत्सव पर गुरूद्वारा हमीदिया रोड पहुँचकर मत्था टेका। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान का शाल-सरोपा भेंट कर सम्मान किया गया।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए कहा कि गुरू नानक जी ने विश्व को मानवता के कल्याण की राह दिखायी। उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश में सुख-समृद्धि और रिद्धि-सिद्धि आये, यही प्रार्थना है। सबके जीवन में खुशियाँ और गुरू की कृपा बनी रहे। गुरू के आशीर्वाद से हम अच्छे कार्य करें और सन्मार्ग पर चले। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री निवास पर आगामी 9 नवंबर को प्रकाश पर्व मनाया जायेगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मेघदूतम  ने मोहा सबका मन

प्रदेश के स्थापना दिवस के मुख्य आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। कलाकारों ने आयोजन की थीम ‘मेघदूतम’ को इस तरह पेश किया कि वहां मौजूद रहे दर्शकों का मन मोह लिया। इससे पहले मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार से भोपाल कलेक्टर सहित अन्य अफसरों को सम्मानित भी किया गया। मेघदूतम की शुरुआत कुबेर के दरबार से होती है। कुबेर रोजाना शिव पूजा के लिए मानसरोवर झील के कमल लाकर अल्कापुरी के शिवलिंग के ऊपर चढ़ाते थे। उन्होंने इसकी जिम्मेदारी अपने दरबार के यक्ष को सौंप रखी थी, किंतु यक्ष सुबह के समय अपनी यक्षिणी के साथ रासलीला में व्यस्त रहता था। इस कारण वो कुबेर को किसी और समय तोड़े हुए बांसे फूल देता था। एक दिन यक्ष-यक्षिणी के साथ अपनी लीला में इतना मग्न रहता है कि उसे समय का पता ही नहीं चलता और उधर कुबेर पूजा के लिए कमल के फूलों के लिए परेशान होता रहता है। जैसे ही यक्ष को याद आता है कि वो कुबेर को फूल देना भूल गया है तो वो जल्दी से फूल लेकर जाता है और कुबेर को देता है। कुबेर काफी समय से फूलों के इंतजार में रहते हैं, लेकिन समय पर फूल न मिलने से नाराज होते हैं और जैसे ही यक्ष उन्हें फूल देता है तो एक भौंरा जो कमल के फूलों में बैठा रहता है उन्हें डंक मार देता है, जिससे क्रोधित होकर कुबेर यक्ष को चार महीने के लिए अल्कापुरी से निष्काषित कर देते हैं। इस शाप से यक्ष बहुत दुखी होता है, क्योंकि उसे अपनी यक्षिणी को छोड़कर जाना पड़ता है। यक्ष मेघ को दूत के रूप में नियुक्त कर उसे अल्कापुरी में यक्षिणी के पास भेजता है और उसे अपनी कुशलता का संदेश देता है।विशाल-शेखर ने बांधा समांमुंबई से प्रस्तुति देने आए मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर विशाल और शेखर ने अपनी प्रस्तुति की शुरुआत ‘बचना ए हसीनों, लो मैं आ गया...’ गाने से की। इस दौरान दर्शकों ने भी दोनों कलाकारों को निराश नहीं किया और उनका पूरा-पूरा साथ दिया। उसके बाद क्रमश: ‘एक मैं एक और तू है’, ‘दस बहाने करके ले गई दिल’, ‘बस प्यार का नाम न लेना आई हेट लव स्टोरी’ की प्रस्तुति दी। इस दौरान वीआईपी लाउंज में बैठी कुछ युवतियों ने वहीं नाचना शुरू कर दिया, जिसको इन दोनों की जोड़ी ने सराहा। इस दौरान पूरी प्रस्तुति से माहौल रंगीन हो गया। चारों ओर दोनों के उत्साहवर्धन के लिए युवा जोर-जोर से चिल्ला रहे थे, लेकिन जैसे ही यह जोड़ी पुराने गीतों की ओर वापिस लौटी तो युवाओं को लंबे समय तक रोक नहीं पाई। जैसे ही शेखर ने ‘लग जा गले’ से शुरुआत की तो युवाओं में उत्साह की कम स्पष्ट रूप से दिख रही थी। इस दौरान काफी लोग दोनों कलाकारों का उत्साहवर्धन कर रहे थे। उसके बाद ‘तुमको देखा तो ये ख्याल आया’ और फिर ‘तुम पुकार लो’ की प्रस्तुति दी। इस दौरान कई मौके ऐसे आए जब विशाल- शेखर अपने गाने गाते हुए नीचे तक आए और दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों के साथ गाने गाए।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

खादी उत्पादों का ब्राण्ड-नेम अब कबीरा

मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड अब अपने उत्पादों को 'कबीरा'' ब्राण्ड-नेम से बाजार में लायेगा। खादी उत्पादों का 'कबीरा'' नाम से ट्रेडमार्क रजिस्टर्ड करवाने के अनुमोदन के बाद अब रजिस्ट्रेशन की कार्यवाही की जा रही है। यह जानकारी बोर्ड के संचालक मण्डल की 49वीं बैठक में दी गई। अध्यक्षता ग्रामोद्योग मंत्री कुसुम महदेले ने की।सुश्री महदेले ने खादी उत्पादों के अधिकाधिक विक्रय के उपायों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि खादी वस्त्रों की लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। खादी के प्रति लोगों को जागरूक करने के प्रयासों को महत्व दिया जाना चाहिये। उन्होंने हाल ही में हुए खादी उत्सव की सराहना की।बैठक में स्वर्ण-जयंती ग्राम स्व-रोजगार योजना और 'विंध्या वैली प्रोजेक्ट'' की प्रगति की समीक्षा की गई। बताया गया कि वर्तमान में हल्दी, मिर्च, धनिया पाउडर, विभिन्न अचार, अगरबत्ती, गरम मसाले, चाट-मसाला, अन्य वेल्यू एडेड मसाले, मिनरल-वॉटर, पापड़ आदि उत्पादों का विक्रय विंध्या वैली नाम से किया जा रहा है। प्रोजेक्ट की मॉनीटरिंग के लिये अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव ग्रामोद्योग की अध्यक्षता में राज्य-स्तरीय समिति गठित की गई है।प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन के लिये 15 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई थी। पहली किस्त के रूप में 4.50 करोड़ केन्द्र सरकार तथा 3 करोड़ राज्य सरकार से प्राप्त हुए। विगत अप्रैल से जुलाई माह तक 51 लाख 35 हजार रुपये की सामग्री का विक्रय हुआ है।बैठक में बोर्ड की प्रबंध संचालक सुधा चौधरी, हाथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास निगम की प्रबंध संचालक वीरा राणा और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

भोपाल में  इज्तिमा 6  दिसम्बर से

भोपाल में सालाना आलमी तब्लीगी इज्तिमा 6 से 8 दिसम्बर को होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय में तैयारियों की समीक्षा करते हुए इज्तिमा से पहले सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर मुख्य सचिव अंटोनी डिसा एवं पुलिस महानिदेशक सुरेन्द्र सिंह भी मौजूद थे।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इज्तिमा का आयोजन पारम्परिक भव्यता और गरिमा के साथ होना चाहिए। इज्तिमा में आने वालों को कोई दिक्कत नहीं हो। पेयजल, प्रकाश, स्वच्छता, आवागमन प्राथमिक उपचार के माकूल इंतजाम हों। उन्होंने इज्तिमा से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की। श्री चौहान ने सुरक्षा, परिवहन, संचार, प्रकाश, पेयजल, रेलवे, टेलीफोन, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य कार्यों से संबंधित विभागों के अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली। बैठक में बताया गया कि शासन के विभिन्न विभाग और इज्तिमा आयोजन समिति मिल-जुल कर सभी व्यवस्थाएँ करेंगे।बैठक में समन्वय समिति के प्रतिनिधि मोहम्मद इकबाल हफीज खान, मोहम्मद हाफिज खान, अतीक-उर-इस्लाम, प्रमुख सचिव गृह बी.पी. सिंह, प्रमुख सचिव ऊर्जा आई.पी.एस. केसरी, संभागायुक्त भोपाल एस.बी. सिंह, पुलिस महानिरीक्षक योगेश चौधरी,मंडल रेल प्रबंधक राजीव चौधरी, कलेक्टर निशांत वरवड़े, उप पुलिस महानिरीक्षक डी. श्रीनिवास वर्मा, स्वच्छता, स्वास्थ्य, पेयजल, परिवहन, संचार आदि कार्यों से संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

सिंहस्थ में आएंगे पाँच करोड़ श्रद्धालु

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी सिंहस्थ से दुनिया को मानव कल्याण का संदेश पहुँचे। मध्यप्रदेश के धार्मिक पर्यटन का विश्वव्यापी प्रचार हो। आयोजन की सनातन परम्परा के अनुरूप श्रेष्ठतम और सुन्दरतम व्यवस्थाएँ की जाये। सिंहस्थ के सभी कार्य स्तरीय तथा पारदर्शी प्रक्रिया से समय पर पूरे किये जाये।श्री चौहान भोपाल में सिंहस्थ की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ धार्मिक पर्यटन का एक ऐतिहासिक और बड़ा अवसर है। इससे जुड़ी सभी व्यवस्थाएँ बेहतर, योजनाबद्ध और समय-सीमा में हो। सिंहस्थ में सनातन स्वरूप के साथ वर्तमान की प्रासंगिक समस्याओं पर विचार हो। इसके माध्यम से दुनिया को पर्यावरण बचाने, सब धर्मों की मूलभूत एकता, नैतिक शिक्षा और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया जाये। बताया गया कि उज्जैन में वर्ष 2016 में होने वाले सिंहस्थ में करीब 5 करोड़ श्रद्धालु के आने की संभावना है।मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंहस्थ के बारे में पूरी दुनिया को जानकारी देकर लोगों को आमंत्रित करें। भारतीय मूल के दुनियाभर में बसे लोगों को भी आमंत्रित किया जाये। आयोजन में आधुनिकतम तकनीक का उपयोग करें। सिंहस्थ की तैयारियों में जन-प्रतिनिधियों और जनता की भागीदारी रहे। सिंहस्थ के लिये क्षिप्रा के घाटों का विश्व-स्तरीय सौन्दर्यीकरण किया जाये। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंहस्थ संबंधी सभी कार्यों के लिये पारदर्शी प्रक्रिया अपनायी जाये तथा गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाये। वे हर माह सिंहस्थ की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।बैठक में बताया गया कि सिंहस्थ मेला क्षेत्र के लिये 4000 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की जायेगी। अप्रैल 2016 से दो माह का यह आयोजन शुरू होगा। प्रशासनिक व्यवस्था के लिये मेला क्षेत्र में 6 जोन, 16 सेक्टर और 42 थाने बनाये गये हैं। सिंहस्थ का प्रथम स्नान 22 अप्रैल, शाही स्नान 21 मई तथा अन्य स्नान 9, 11, 17 और 19 मई 2016 को होंगे। इस दौरान पंचक्रोषी यात्रा 1 से 6 मई 2016 तक होगी। सिंहस्थ के लिये जी.आई.एस. आधारित व्यवस्था की जायेगी। रेलवे द्वारा छह फ्लेग स्टेशन बनाये जायेंगे। सिंहस्थ के दौरान करीब 20 हजार प्रशासनिक, 23 हजार पुलिस तथा 60 हजार वालेंटियर्स का अमला लगेगा। सिंहस्थ के 4000 हेक्टेयर क्षेत्र को धार्मिक, सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों के लिये शहर के रूप में प्लान किया जायेगा। यातायात प्रबंधन की आधुनिक व्यवस्थाएँ की जायेंगी। सिंहस्थ के लिये राज्य शासन द्वारा करीब 773 करोड़ रूपये लागत के 144 कार्य स्वीकृत किये गये हैं। सिंहस्थ के दौरान स्नान के लिये सवा सात किलोमीटर लंबे घाटों का सौन्दर्यीकरण तथा नये घाटों का निर्माण किया जायेगा। मेला अवधि के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।बैठक में मुख्य सचिव अन्‍टोनी डिसा, पुलिस महानिदेशक सुरेन्द्र सिंह सहित सभी संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, उज्जैन के संभागायुक्त, कलेक्टर तथा सिंहस्थ की व्यवस्थाओं से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

नये उद्यमियों के लिये 100 करोड़ ,गरीबों के लिये सस्ते मकान बनेंगे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न मंत्रि-परिषद् की बैठक में नये उद्यमियों की मदद के लिये 100 करोड़ रुपये का वेंचर केपिटल फण्ड स्थापित करने का निर्णय लिया गया। इस संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की थी। फण्ड की स्थापना सिक्युरिटीज एण्ड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) के नियमों के अनुसार की जायेगी। इसमें प्रारंभ में मध्यम, लघु एवं सूक्ष्म उद्यमियों को अपने उद्योग स्थापित करने में मदद दी जायेगी।संचालनालय संस्थागत वित्त द्वारा वेंचर केपिटल फण्ड निर्मित करने तथा स्थापित की जाने वाली संस्थागत व्यवस्था के हेण्ड-होल्डिंग सपोर्ट के लिये सलाहकार की नियुक्ति पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से की जायेगी।ऐसे नये एवं प्रतिभावान उद्यमियों को जो पर्याप्त अंश-पूँजी न होने के कारण नवाचार पर आधारित नये उद्यम विकसित नहीं कर पाते उन्हें इस फण्ड की स्थापना से मदद मिलेगी। प्रदेश के युवा उद्यमियों को स्थानीय स्तर पर अंश-पूँजी मिल सकेगी। अभी उन्हें इस पूँजी की व्यवस्था के लिये अन्य राज्य तथा महानगरों में जाना पड़ता है।गरीबों के लिये सस्ते (एफोर्डेबल) मकानमंत्रि-परिषद् ने दृष्टि-पत्र-2018 के अनुसार कमजोर आय वर्ग (ई.डब्ल्यू.एस.) और निम्न आय वर्ग (एल.आई.जी.) परिवारों को कम लागत के आवास उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जन-निजी भागीदारी (पीपीपी) मोड में योजना की मंजूरी का अनुसमर्थन किया। मंत्रि-परिषद् ने योजना के लिये जारी मार्गदर्शी सिद्धांतों का भी अनुमोदन किया।परियोजना भूमि का वह क्षेत्रफल जिस पर ये आवास निर्मित होने हैं उसे किसी भी प्र-ब्याजि के बिना एक रुपये प्रतिवर्ष के भू-भाटक पर संबंधित नगरीय निकाय अथवा स्थानीय निकाय को स्थानांतरित किया जायेगा।योजना में शासकीय भूमि संबंधित नगर विकास प्राधिकरण एवं विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण द्वारा अपने क्षेत्राधिकार में शासकीय भूमि को परियोजना निर्माण के लिये चिन्हित किया जायेगा। प्राधिकरण इस भूमि को हस्तांरित करने के लिये जिला कलेक्टर को आवेदन करेंगे। प्रस्तावित भूमि परियोजना के लिये उपयुक्त है या नहीं इस पर कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित समिति विचार करेगी। संभागीय मुख्यालय में समिति के अध्यक्ष संभाग के आयुक्त होंगे। भोपाल निवेश क्षेत्र में आरक्षण की कार्यवाही कलेक्टर के प्रस्ताव पर नगरीय विकास एवं पर्यावरण विभाग के अंतर्गत गठित सचिव स्तरीय समिति द्वारा की जायेगी। भूमि आरक्षण के बाद प्राधिकरण परियोजना की तकनीकी-आर्थिक संभाव्यता के आधार पर प्रस्ताव तैयार करेगा। परियोजना इस तरह तैयार की जायेगी कि इसके क्रियान्वयन के लिये व्ही.जी.एफ. की आवश्यकता न हो।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस  समारोह लाल परेड मैदान पर

मंत्रालय भवन के विस्तार का शिलान्यास होगामुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने निर्देश दिये हैं कि मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर गरिमापूर्ण तथा रचनात्मक कार्यक्रम किये जायें। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस का मुख्य कार्यक्रम आगामी एक नवंबर को भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर होगा। इसी दिन मंत्रालय भवन के विस्तार भवन का शिलान्यास भी होगा। मुख्यमंत्री चौहान ने स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।स्थापना दिवस के अवसर पर आगामी एक से सात नवंबर तक प्रदेश में जिला तथा विकास खण्ड स्तर पर कार्यक्रम होंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने निर्देश दिये कि इस अवधि में प्रदेश में स्वच्छ मध्यप्रदेश, बेटी बचाओ सहित अन्य रचनात्मक थीम पर कार्यक्रम किये जायें। लाल परेड पर मुख्य समारोह में करीब साढ़े तीन सौ स्थानीय कलाकारों द्वारा मेघदूतम् नृत्य नाटक तथा प्रसिद्ध संगीतकार विशाल-शेखर होगी। मुख्य समारोह का मंच प्रसिद्ध कवि कालिदास की रचना मेघदूतम् पर केंद्रित होगा।स्थापना दिवस कार्यक्रम में नागरिकों को प्रदेश के विकास और समृद्धि के लिये दृढ़ प्रतिज्ञ होने का संकल्प दिलाया जायेगा। इसके अलावा प्रमुख शासकीय भवनों पर एक नवंबर की रात्रि को विद्युत सज्जा की जायेगी।बैठक में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव इकबाल सिंह बैंस, प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन के.सुरेश. प्रमुख सचिव संस्कृति मनोज श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन एस.एन.मिश्रा और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एस.के.मिश्रा उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

सिंहस्थ प्रदर्शनी का उदघाटन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में सिंहस्थ 2016 पर केन्द्रित प्रदर्शनी का उदघाटन किया। देश-विदेश से आये उद्योगपतियों और अतिथियों को सिंहस्थ की गौरवशाली परम्परा से अवगत करवाने के लिये प्रदर्शनी लगायी गयी है। इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री एवं परिवहन मंत्री भूपेन्द्र सिंह, मुख्य सचिव अन्टोनी डिसा सहित इंदौर के विधायक मौजूद थे।प्रदर्शनी में साधु-संतों के शाही-स्नान के साथ-साथ सिंहस्थ के बहुआयामी पक्ष प्रदर्शित किये गये हैं। संस्कृति और सनातन धर्म की बहती अमृत धारा को रंगों के केनवास पर बखूबी उकेरा गया है। वर्ष 2016 में होने वाले सिंहस्थ के आध्यात्मिक अनुभव को विस्तार से दिखाया गया है। आस्था के सौंदर्य का सिंहस्थ अनूठा अनुभव होगा। प्रदर्शनी में सिंहस्थ पर्व कब और किन विशेष परिस्थितियों में होता है, यह भी दर्शाया गया है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मध्यप्रदेश बनेगा कृषि की तरह उद्योग में भी सिरमौर

जबलपुर में लॉ स्कूल खुलेगाकेन्द्रीय संचार, सूचना प्रौद्योगिकी तथा विधि एवं न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर में देश के पहले इलेक्ट्रानिक मेन्युफेक्चरिंग क्लस्टर (ई.एम.सी.) और आई.टी. पार्क का शिलान्यास किया। इसके साथ निजी क्षेत्र की यूनिट सेफ्रान सोलर सिस्टम्स का शिलान्यास भी किया गया। ई.एम.सी और आई.टी. पार्क से लगभग 10,000 लोगों को रोजगार मिलेगा। इनमें लगभग 100 का निवेश होगा।सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि जबलपुर में एक नई क्रांति की शुरूआत हो रही है। देश में अभी सौ बिलियन के इलेक्ट्रानिक सामान आयात किये जाते हैं। यह आँकड़ा बढ़ता चला जा रहा है। इलेक्ट्रानिक सामान का देश में ही निर्माण हो इसके लिए इलेक्ट्रानिक मेन्युफेक्चरिंग क्लस्टर स्थापित किये जा रहे हैं। देश में इसकी शुरूआत जबलपुर से हुई है। देश में प्रतिभाशाली और तकनीकी जानकार युवाओं की कमी नहीं है। भारत सरकार मेक इन इंडिया और डिजिटल इंडिया के लिए कार्य कर रही है। हर गाँव तक ऑप्टिकल फाइबर पहुँचे। रूरल इंडिया और डिजिटल इंडिया का गेप समाप्त हो। बी.पी.ओ. छोटे-छोटे शहरों में खुलें। नौजवानों को हैदराबाद, बैंगलुरु चेन्नई न जाना पड़े।श्री प्रसार ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रशंसा करते हुए कहा कि जबलपुर में ई.एम.सी. के शिलान्यास के लिए सबसे पहले मध्यप्रदेश द्वारा पहल की गई। इसके परिणामस्वरूप जबलपुर में ई.एम.सी. का शिलान्यास हो सका। श्री प्रसाद ने कहा कि मध्यप्रदेश में इलेक्ट्रॉनिक स्किल डेवलपमेन्ट किया जायेगा। प्रदेश में आई.सी.डी. अकादमी भी खोली जायेगी। उन्होंने जबलपुर में लॉ स्कूल खोलने की घोषणा भी की।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आई.टी. पार्क और ई.एम.सी. की स्थापना से जबलपुर का सपना साकार हो रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि जबलपुर का नाम देश और दुनिया में इलेक्ट्रानिक सामान बनाने के लिए जाना जायेगा। जो सामान जापान, कोरिया और चीन में बनाये जाते हैं वे संस्कारधानी में बनाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि हमें खेती से अब उद्योगों की ओर बढ़ना होगा। पहले कोरिया, जापान जैसे देशों में भी 70 प्रतिशत लोग कृषि पर निर्भर थे। आज वे उद्योगों के लिए जाने जाते हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश आज देश का सबसे तेजी से बढ़ता राज्य है। राज्य की विकास दर 11.08 है, जो देश में सबसे ज्यादा है। इसी तरह कृषि विकास दर के मामले में भी देश में प्रथम स्थान पर है । कृषि विकास दर 24.99 है। अब हमें खेती से उद्योग की ओर बढ़ना होगा। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है। लोगों को उद्योगों से रोजगार मिले। मुख्यमंत्री ने युवाओं का आव्हान किया कि वे उद्योग लगायें, सरकार उनकी मदद करेगी। श्री चौहान ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की जानकारी देते हुए बताया कि इसमें 10 लाख से एक करोड़ तक के लोन उपलब्ध करवाये जायेंगे और सरकार इसकी गारंटी लेगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षा के क्षेत्र में 49 प्रतिशत एफ.डी.आई. को स्वीकृति दी गई है। अब निजी सेक्टर में डिफेंस की फेक्टरी खोली जायेंगी। शासन का प्रयास होगा कि नये उद्योग जबलपुर में लगें। इंटर स्टेट कनेक्टिविटी बढ़ाने के प्रयास किये जायेंगे। इससे प्रदेश में टूरिज्म को बढ़ावा मिले। उन्होंने कहा कि जबलपुर में मेट्रो रेल सेवा शुरू होगी। मुख्यमंत्री द्वारा जबलपुर में साइंस सेन्टर शुरू करने के लिए ढ़ाई करोड़ की राशि मंजूर की गई। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में केन्द्रीय विधि मंत्री से जबलपुर शहर में लॉ यूनिवर्सिटी खोलने की माँग रखी। केन्द्रीय मंत्री ने माँग स्वीकार करते हुए लॉ स्कूल खोलने की घोषणा की।सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने आई.टी. क्षेत्र की कंपनियों को शासन द्वारा दी जा रही रियायतों और सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में सुशासन के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने लोक सेवा गारंटी अधिनियम में लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से नागरिकों को शीघ्रता से सेवाएँ देने की जानकारी दी। समारोह को सांसद राकेश सिंह ने भी संबोधित किया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

सबसे बड़ा धर्म माता-पिता की सेवा

संतोष गंगेले मानव संस्कृति हमें इस बात की प्रेरणा देती है कि हमें अपने माता-पिता की अच्छाइयों को ग्रहण करना चाहिये तथा उनके बताये सदमार्ग पर चलना चाहिये । कोई भी माता-पिता अपनी संतान केलिए कोई भी गलत रास्ता नही दिखाती है । माता -पिता की सेवा से बड़ा कोई तीर्थ स्थान नही है न ही कोई अन्य धर्म हैं । जब हम अपने माता-पिता की सेवा करेगें तो हमारे अन्दर अपने आप धार्मिक एवं सामाजिक संस्कार जागृत होगें । हम घर-परिवार व समाज में सम्मान जनक स्थान प्राप्त करेगें । जो संतान माता -पता के उचित बचनों जो जीवन को सार्थक बनाने बाले है का पालन नहीं करते है वह अपना भबिष्य ख़राब तो करते है पारिवारिक संकट उठाते है एबं सामाजिक बहिष्कार सहते है। इसलिए माता -पिता ,के उपदेश -वचनो को विना विचार किये ही स्वीकार कर लेना चाहिए। हमारी संस्कृति में माता-पिता का ऋण कोई संतान अदा नही कर पाती है लेकिन प्रत्येक संतान यही प्रयास करता है कि माता -पिता को हम अच्छी सेवा करें उन्हे सम्मान से जीने केलिए ऐसी व्यवस्था बनायें । जब तक संतान स्वंय माता-पिता नही बनती है जब तक वह माता-पिता के दायित्य को नही समझ पाते हे । इसलिए आप देंखते व सुनते होगें कि प्रत्येक कन्या भगवान के समक्ष यहीं प्रार्थना करती हैं उपवास करती हे कि उसे अच्छा बर (पति-स्वामी ) मिलें । जब कन्या परिवारिक जीवन में प्रवेश करती है तो वह भगवान से दूसरी इच्छा मात्र संतान प्राप्त करने की या कहें कि मॉ होने केलिए प्रार्थना करती है । प्रकृति या ईश्वर का बिधान है कि कोई भी व्यक्ति कितना ही गौरवशाली, स्वाभिमानी, उच्चपद पर पदासीन अधिकारी, राजा-महाराजा, नेता -अभिनेता, मजदूर-किसान सेना का जबान अपराधी होगा वह यदि मानव है या इंसानियत रखता है तो वह संतान से बिमुख नही हो पाता हे । संतान का प्यार व दुलार की तुलना किसी भी प्यार से नही की जा सकती है । संतान का मोह संसार का सबसे बड़ा मोह बताया गया है और बास्तविक रूप से होता ही है । जिस व्यक्ति को अपनी से स्नेह - प्यार नही है हम उसे सामाजिक प्राणी नही कह सकते है । प्रत्येक माता-पिता संतान केलिए कितने ही कष्ट उठाने को तैयार होते है । प्रत्येक दंपत्ति अपनी संतान केलिए दिन-रात उसके पालन पोषण में लगे रहते है । संतान के पालन - पोषण में माता का सर्वाधिक कार्य होता है , मॉ संतान के प्रत्येक सुख-दुःख का ध्यान रखती है प्रत्येक गल्तियों को माफ करती है। पिता को परिवार को संचालित करने केलिए आर्थिक बजट की व्यवस्था तथा भविष्य की व्यवस्था केलिए अपने कर्तव्य कार्य मजूदरी मेहनत करना होती है । या हम इस प्रकार से कहें कि कोई परिवार बिना पति-पत्नी के नही चलता है. परिवार की परिभाषा ही पति-पत्नी से बनी है । इसलिए पत्नी का दायित्य है कि वह घर-गृहस्थी का रख-रखाव, परिवारिक मर्यादायें, समाजिक सम्मान, नारी की लज्जा, इन सभी बातों को समझते हुये बाहन की तरह होती हैं. परिवार का मुखिया या पति तो बाहन चलाने बाला या आर्थिक बोझ उठाने बाला होता है । इसलिए प्रत्येक माता-पिता का अपनी संतान को गर्भ धारण से ष्क्षिित करने तक या आत्म निर्भर बनाने तक क्या क्या नही करता हैं यह संतान सोच नही पाती है जब संतान वयस्क हो जाती है और स्वयं परिवारिक बंधन में बंध जाती है तब वह बास्तविक स्वरूप को समझ पाती है । यदि संतान अपने होष सम्भालने के साथ ही माता-पिता के आर्दष पर चलने का प्रयास करें ,अच्छाईओं को ग्रहण करें, सदविचारों को गहण करें, धार्मिक ग्रन्थों का अध्ययन करें, संत महापुरूषों के बताये मार्ग को अपनाये का प्रयास करें तो ऐसे बालक-बालिकायें या संतान समाज में ही नही राष्ट्र के उच्च षिखर तक पहुॅच जाती हैं । हमें माता -पिता के अस्वस्थ्य होने या बृध्द अवस्था होने किस तरह की सेवा करना चाहिये । हर माता-पिता संतान की खुषी केलिए अन्तिम समय तक प्रयास करते रहते है । संतान का दायित्य बनता है कि वह जब तक माता-पिता स्वस्थ्य है उन्हे स्वतंत्र रूप से कार्य करने देना चाहिये उनके कार्यो में बाधा नही करना चायिहे उनके बताये रास्ता पर ही चलना चाहिये । लेकिन जब माता-पिता को किसी भी प्रकार से दुःख हो , कष्ट हो , कोई अचानक संकट आ जावें या प्रकृतिक शारीरिक बीमारी हो तो उनकी सेवा में कोई कसर नही छोड़नी चाहिये । माता जी हो या पिता जी उन्हे स्नेह व प्यार दें । उनके पास समय देकर उनकी सेवा करें । भोजन, पानी समय पर दें , दवा आदि की समय पर व्यवस्था करें तथा समय से दवा दें । स्वयं पुत्र को सेवा तो करना चाहिये साथ ही पुत्रबधू को सेवा में पूरी तरह से हाथ बटॉना चाहियें । हमारा तो यदि उद्देष्य है पुत्र से अधिक संस्कारित परिवारों में पुत्रबधू ही अपने सास-ससुर, माता-पिता की सेवा करती है ऐसी ही महिलायें दीर्धआयू व सौभाग्यवती रहती है । जो महिलायें अपने सास-ससुर की सेवा नही करती है या जो पुत्र-पुत्रियॉ अपने माता-पिता के साथ अन्याय या अत्याचार करती है वह हमेषा संकट व कष्ट उठाती है । आज आवश्यकता है, प्रत्येक परिवारों में मॉ-बाप की सेवा करने का । क्योकि बदलते समय में माता-पिता सर्वाधिक परेशानी व संकटों से गुजर रहे है । जो संतान माता-पिता की सेवा नही करते है उसका कारण मंदबुध्दि, विवेक की कमी , स्वयं के विवेक से कार्य न करते हुये चरित्रहीन पत्नी के बहकावें में आकर ही अपने माता-पिता को ठुकराते हैं । जब माता-पिता की आत्मा को कष्ट होगा , उन्हे संकट होगा तो हमें कैसें सुखी हो सकते है ? हमें बार बार नही हजार बार इस बात पर ध्यान देना होगा कि यदि हमारी माता जी पिता जी ने हमें बचपन से आज तक लाखों संकट व परेशानियों से मुक्ति दिलाकर इस योग्य बनाया हम उनका ऋण कभी अदा नही कर सकते है । जिन परिवारों में सामाजिक संस्कारों की कमी, बदले की भावना , दहेज लालच, अपने पराये की भावनायें, संपत्ति लालच की भावनायें अपना स्थान बना लेतीं वह परिवार बिघटन, निर्धनता , संकटों से घिर जाते हैं । ऐसे ही परिवार की लड़कियॉ जब दूसरे परिवार या ससुराल में जाती है तो जिन संस्कारों में उनका पालन पोषण होता है उसी के कारण वह अपने पति को अपने कामुक जादू के मध्य अपने वश में करने के बाद जैसा वह चाहती है परिवार में बैसा ही होता है । हम उसे दूसरे रूप में जोरू का गुलाम भी संबोधित करते है । आज दूसरे परिवार से जो लड़की आई और वह पुत्र के लिए सब कुछ हो जाती है जो माता-पिता उसे संसार में आने के पूर्व से उसकी प्रत्येक सुरक्षा, संकट से मुक्ति दिलाता रहा वह कुछ नही रह जाता है । जब परिवार में इस प्रकार की महिलायें अपना बर्चस्य स्थापित करती है तो वह परिवार नरक की तरह हो जाता है । ऐसे ही परिवारों में माता-पिता को घर से बाहर कर दिया जाता है या वे स्वयं घर छोड़कर बृध्दाश्रम या अनाथ आश्रम में आश्रय लेकर अपना बुढ़ापा बिताने केलिए मजबूर हो जाते हे । लेकिन हम इस बात को जबानी में भूल जाते है कि आज हम जो अपने माता - पिता के साथ कर रहे है और उन्हे संकट व कष्ट दे रहे हैं आने बाले समय में हमारी संतान भी हमे उसी रास्ता पर जाने केलिए मजबूर करेगीं । आज आवश्यकता है कि प्रत्येक परिवार में मान-सम्मान बने, माता-पिता का सम्मान हो, उनकी सेवा की जावें । माता-पिता को तीर्थ स्थानों पर घुमाने ले जावें या वह जाने योग्य है तो उन्हे तीर्थ स्थान भेजें । रहने केलिए स्वस्थ्य मकान व पहनने केलिए स्वच्छ कपड़े दिये जावें । उनके भोजन की सर्व प्रथम व्यवस्था की जावें । बृध्द माता-पिता को धार्मिक पुस्तके, ग्रन्थ, बेद पुराण या जो वह साहित्य पढ़ सकें उन्हे उपलव्ध्य करायें । समय समय पर उनके स्वास्थ्य की देंख-रेंख कराते रहे । माता-पिता का आर्षीवाद यदि हो सकें संभव हो तो प्रतिदिन प्राप्त करने का प्रयास करें । उनके आशीर्वाद से दीर्धायू होती है और मन को परम सुख प्राप्त होता हैं । संसार के जितने भी महापुरुष हुए उन्होंने माता -पिता को ही पूज्यनीय ,माना। सभी जाति -धर्म व पंथो में भी माँ व पिता को उच्च स्थान दिया गया है। वृद्ध माता-पिता के मन की शांति केलिए उनका मार्ग दर्शन लेते रहे , कोई भी घर-परिवार व समाज में कार्य हो तो उन्हे सम्मान देकर उनके मार्ग दर्शन में ही कार्य सम्पन्न करायें जावे । उनके अनुभव व उनका मार्ग दर्षन हमेषा परोपकारी, कुशलता परिवार की सुख समृध्दि से भरा होगा । घर व परिवार की खुशियों में परिवार के प्रत्येक सदस्य को अपने अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिये और अपने से बड़ों का सम्मान करना चाहिये । व्यक्ति धन व बल से बड़ा हो सकता है लेकिन समाज से बड़ा नही हो सकता है । इसलिए सामाजिक सम्मान को ध्यान में रख कर ही परिवारिक व सामाजिक कार्य करना चाहिये। मात-पिता,आचार्य को, सदा करो सम्मान।इनके बिन मिलता नहीं, जग का कोई ज्ञान।। [लेखक संतोष गंगेले , गणेश शंकर विधार्थी प्रेस क्लब के अध्यक्ष हैं ]

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

लाड़ली लक्ष्मी डॉट कॉम और अनमोल वेबसाइट को स्कॉच आर्डर ऑफ मेरिट अवार्ड मिला

राज्य सरकार की लाड़ली लक्ष्मी डॉट कॉम और दत्तक ग्रहण योजना के लिये तैयार की गई अनमोल वेबसाइट को स्कॉच आर्डर ऑफ मेरिट अवार्ड मिला है। नई दिल्ली के इण्डिया हेबीटेट सेंटर में हुए इस प्रतिष्ठित आयोजन की मुख्य अतिथि महिला-बाल विकास मंत्री माया सिंह थीं। उन्होंने डिजिटल इण्डिया के इस सत्र में कहा कि आज सुशासन के लिये यह जरूरी है कि योजनाओं के क्रियान्वयन और उसकी सुनिश्चित पहुँच प्रक्रिया सरलीकृत रूप में स्थापित हो। इस दिशा में मध्यप्रदेश सरकार ने विभिन्न-स्तर पर ठोस कदम उठाये हैं। इस सत्र में झारखण्ड के प्रमुख सचिव सूचना प्रौद्योगिकी श्री एन.एल. सिन्हा, एच.पी. टेक्नालॉजी की एम.डी. सुश्री नीलम धवन, माइक्रोसॉफ्ट कम्पनी के एम.डी. करण बाजवा एवं स्कॉच डेव्हलपमेंट फाउण्डेशन के प्रमुख श्री समीर कोचर उपस्थित थे। महिला-बाल विकास आयुक्त कल्पना श्रीवास्तव ने इस समारोह में मध्यप्रदेश को मिले अवार्ड प्राप्त किये।महिलाओं और बच्चियों के प्रति सम्मान का भाव पैदा करने और उन्हें सुरक्षित रखने के लिये वर्ष 2007 में लाड़ली लक्ष्मी योजना प्रारंभ की गई थी। योजना को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने और लाभान्वित बच्चियों के अभिभावकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए http://www.ladlilaxmi.com/ वेबसाइट प्रारंभ की गई। वेबसाइट के जरिये सुदूर अंचल में लाड़ली लक्ष्मी योजना के हितग्राही और पात्र परिवार योजना का आसानी से लाभ उठा सकते हैं। इसके साथ ही इतनी बड़ी संख्या में हितग्राहियों का दस्तावेजीकरण और उसकी ट्रेकिंग बेहतर ढंग से की जा रही है। मध्यप्रदेश सरकार की इस पहल को राष्ट्रीय-स्तर पर स्वीकार्यता मिली है। स्कॉच डेव्हलपमेंट फाउण्डेशन ने इस पहल को सराहते हुए स्कॉच आर्डर ऑफ मेरिट अवार्ड के लिये चयनित किया। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना में 18 लाख बालिका लाभान्वित हो चुकी हैं। प्रतिवर्ष 3 लाख बालिका लाभान्वित हो रही हैं।बेसहारा और गुमनाम नवजात बच्चों को गोद लेने की प्रक्रिया को ऑनलाइन करने की पहल करने वाला मध्यप्रदेश पूरे देश में अग्रणी राज्य के रूप में सामने आया है। अनमोल वेबसाइट बनाकर दत्तक ग्रहण प्रक्रिया को मध्यप्रदेश ने आसान बनाया है। अब कोई भी इच्छुक पालक ऑनलाइन के जरिये देश में किसी भी जगह से मध्यप्रदेश में बच्चे को प्राप्त करने के लिये adoptionmp.in पर पंजीयन करवा सकते हैं। वेबसाइट में पंजीकृत माता-पिता एवं उपलब्ध बच्चों की समेकित सूची भी प्रदर्शित की गई है। इस प्रक्रिया से बच्चे को गोद लेने में होने वाली देरी और कठिनाई को दूर किया गया है। मध्यप्रदेश सरकार की इस पहल को स्कॉच डेव्हलपमेंट फाउण्डेशन ने सुशासन की दिशा में उत्कृष्ट पहल माना और स्कॉच आर्डर ऑफ मेरिट अवार्ड के लिये चयन किया।महिला-बाल विकास मंत्री माया सिंह ने स्कॉच डेव्हलपमेंट फाउण्डेशन के इस अवार्ड समारोह में विभिन्न राज्य के प्रोजेक्ट को भी अवार्ड दिया। उन्होंने आयुक्त महिला-बाल विकास श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव को अनमोल और लाड़ली लक्ष्मी डॉट कॉम प्रोजेक्ट के लिये स्कॉच आर्डर ऑफ मेरिट अवार्ड प्रदान किया

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

आकर्षक है जनजातीय संस्कृति का प्रदर्शन

सिंगापुर के प्रतिनिधि-मण्डल द्वारा राष्ट्रीय जनजातीय संग्रहालय का अवलोकन 'जनजातीय संस्कृति का आकर्षक प्रदर्शन' यह कहना था सिंगापुर के उच्च-स्तरीय प्रतिनिधि-मण्डल का। यह प्रतिक्रिया सिंगापुर के एमीरिटस सीनियर मिनिस्टर श्री गोह चोक टोंग के नेतृत्व में श्यामला हिल्स स्थित राष्ट्रीय जनजातीय संग्रहालय का भ्रमण करने वाले उच्च-स्तरीय प्रतिनिधि-मण्डल ने की। प्रतिनिधि-मण्डल को प्रमुख सचिव संस्कृति श्री मनोज श्रीवास्तव और संचालक संस्कृति श्रीमती रेणु तिवारी ने संग्रहालय का भ्रमण करवाया। संग्रहालय के उप निदेशक श्री अशोक मिश्रा ने संग्रहालय की स्थापना से लेकर उसमें प्रदर्शित जनजातीय रूपांकनों और प्रादर्शों की विस्तार से जानकारी दी।वर्ष 2013 में स्थापित राष्ट्रीय जनजातीय संग्रहालय के भ्रमण के दौरान सिंगापुरी प्रतिनिधि-मण्डल ने न केवल जनजातीय प्रादर्शों के बारे में कुतूहलपूर्ण जिज्ञासाएँ की बल्कि उनके छायाचित्र भी निकाले।संग्रहालय में सहरिया, भील, बैगा, गोंड, भील-कोरकू आदि प्रदेश की जनजातियों के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण पक्षों को अत्याधिक जीवन्त स्वरूप में दर्शाया गया है। श्री गोह चोक टोंग ने इस अवसर पर मध्यप्रदेश ट्राइबल म्यूजियम पर केन्द्रित पुस्तिका का विमोचन भी किया।प्रमुख सचिव संस्कृति मनोज श्रीवास्तव ने श्री गोह चोक टोंग और प्रतिनिधि-मण्डल को स्मृति-चिन्ह भेंट किये। इस दौरान प्रतिनिधि-मण्डल के मध्यप्रदेश प्रवास के नोडल अधिकारी एवं प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन और विकास श्री संजय शुक्ला भी मौजूद थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

खान नदी पुनर्जीवन परियोजना दो चरण में पूरी होगी

मुख्यमंत्री चौहान ने प्रस्तुत की 2719 करोड़ की परियोजनालोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने गंगा बेसिन में शामिल इंदौर की सरस्वती-चंद्रभागा (खान) नदियों के शुद्धिकरण के बारे में नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट दो भाग में तैयार करने पर चर्चा हुई। प्रथम भाग सिंहस्थ के पूर्व पूर्ण किया जा सकता है। दूसरे भाग में परियोजना को पूर्णत: लागू करने के बारे में कार्य होगा।मुख्यमंत्री चौहान ने राज्य सरकार की ओर से दोनों नदी को जीवंत करने की 2719 करोड़ रुपये की योजना रखी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 में होने वाले सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ जल में स्नान करने का अवसर मिले, इसके लिये शासन कटिबद्ध है। दिसम्बर, 2015 तक पहले चरण का कार्य पूरा करने की बात भी श्री चौहान ने कही। मुख्यमंत्री ने कहाकि दो हिस्सों में यह कार्य-योजना पूरी हो सकेगी। पहले चरण में सीवरेज ट्रीटमेंट का कार्य होगा। दूसरे चरण में अगले पाँच साल की प्लानिंग की जायेगी।बैठक में, केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री वैंकेया नायडू, जल-संसाधन, नदी विकास एवं गंगा पुनरुद्धार मंत्री उमा भारती, राज्य मंत्री संतोष कुमार गंगवार, ग्रामीण विकास मंत्री श्री नितिन गडकरी तथा वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन और विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय वरिष्ठ अधिकारियों सहित शामिल हुए।बैठक में जल प्रवाह में जल-मल की रोकथाम, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का पूर्ण क्षमता से संचालन, जल प्रवाह के किनारों पर बसी आबादी के विस्थापन, जल प्रवाह के शुद्ध जल का निरंतर प्रवाह सुनिश्चित करना आदि बिन्दु पर चर्चा हुई। इंदौर-उज्जैन को स्थाई रूप से बेहतर पर्यावरण और स्वच्छ जल की उपलब्धता और सिंहस्थ-2016 में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा पर भी चर्चा हुई।श्रीमती महाजन ने कहा कि प्रोजेक्ट को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लिया जाए। उन्होंने कहा कि गंगा बेसिन में आने वाली इंदौर की इन नदियों को स्वच्छ और जीवंत करने से क्षिप्रा सहित अन्य नदियाँ भी स्वच्छ रह सकेंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाकर प्रोजेक्ट का क्रियान्वयन किया जाये।केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने सलाह दी कि धनराशि की व्यवस्था के लिये पीपीपी पद्धति का भी उपयोग किया जाये। उन्होंने कहा कि इंदौर के अधिकारी नागपुर जाकर वहाँ गंदे पानी का ट्रीटमेंट कर उद्योगों में उपयोग की जानकारी लें। साथ ही सुझाव दिया कि खान नदी का जल मार्ग के रूप में उपयोग करने की संभावना भी तलाशी जाना चाहिये। केन्द्रीय मंत्री श्री वैंकेया नायडू ने भी विविध पक्ष पर अपनी राय रखी।केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि तकनीकी सलाह के अनुसार उनका मंत्रालय गंगा बेसिन की इन नदियों के लिये कार्य करेगा। उन्होंने नदियों को पुनर्जीवित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी। केन्द्रीय मंत्री श्री जावड़ेकर ने भी सुझाव दिये। इंदौर के महापौर श्री मोघे ने निगम द्वारा किये जा रहे सीवरेज लाइन के कार्यों की जानकारी दी।बैठक में संभागायुक्त दुबे ने बताया कि नदी की लम्बाई 78 किलोमीटर है, जो नगरीय क्षेत्रों में 33 किलोमीटर है। स्थाई एवं अस्थाई अतिक्रमणें के कारण भी ये नदियाँ प्रदूषित हुई हैं। उन्होंने बताया कि नदी क्षेत्रों में 33 स्लम्स हैं। प्रोजेक्ट के लिये लगभग 10 हजार परिवार को विस्थापित करना होगा। नदी तक आने-जाने के रास्ते, फुटपाथ और हरित क्षेत्र विकसित करने होंगे। नर्मदा-शिप्रा लिंक से चार-पाँच साल तक पानी छोड़ना होगा और फिर यहाँ जल-ग्रहण क्षेत्र विकसित हो जाएगा। प्रोजेक्ट के लिए एसपीवी का गठन करना प्रस्तावित है। सीवरेज सहित छह उपयोजनाएँ बनाना होगी। कुल 6 माह में डीपीआर बनाई जाएगी।आईआईटी, कानपुर के प्रो. विनोद तारे ने दोनों नदी को बारहमासी बनाने संबंधी प्रेजेंटेशन दिया। तय हुआ कि प्रो. तारे और संभागायुक्त श्री दुबे नेशनल रिवर मिशन के अंतर्गत कार्य-योजना प्रस्तुत करेंगे। प्रथम चरण में इंदौर की सीवरेज प्रणाली को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तक जोड़ा जाएगा। इसके बाद उपचारित जल को उज्जैन के पूर्व डायवर्ट कर उज्जैन के आगे कालियादेह महल के पश्चात जोड़ा जाएगा। इंदौर के प्रस्तावित कार्य वर्तमान में लगभग 400 करोड़ रुपये के होंगे, जिसके लिये केन्द्र की विभिन्न योजनाओं में राशि स्वीकृत की जायेगी। दूसरे चरण में किनारों की बसाहट का विस्थापन और रिवर फ्रंट डेवलपमेंट का कार्य किया जाएगा। दोनों चरण की योजना के लिए शीघ्र ही विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाकर स्वीकृति ली जाएगी।बैठक में मुख्य सचिव अंटोनी डिसा, कलेक्टर इंदौर और उज्जैन भी शामिल हुए।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

क्षमा से बड़ा भूषण कोई नहीं

जैन श्वेताम्बर सकल संघ के सामूहिक क्षमापना कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि क्षमा से बड़ा भूषण कोई नहीं होता। जो दूसरे को जीते वो वीर होता है और जो अपने आपको जीते वो महावीर होता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान मानस भवन में जैन श्वेताम्बर सकल संघ द्वारा आयोजित सामूहिक क्षमापना को संबोधित कर रहे थे।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि तपस्या और व्रत अपने आपको जीतने का उपाय है। यह लगातार चलने वाली प्रक्रिया है। इससे मानव जीवन सफल होता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री निवास पर होने वाले क्षमावाणी पर्व में सकल जैन समाज आमंत्रित है।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पर्यूषण पर्व के दौरान 31 उपवास करने वाली तपस्वी श्रीमती सोनिया आनंद का सम्मान किया। उन्होंने जैन समाज की दिग्दर्शिका का विमोचन भी किया। आरंभ में स्वागत भाषण सकल जैन संघ के अध्यक्ष श्री सुनील जैन ने दिया। कार्यक्रम में महाराज श्री धर्म सागर जी, साध्वी श्री हर्ष यशश्रीजी, साध्वी मोक्ष रत्नश्रीजी भी उपस्थित थी। इस अवसर पर पूर्व सांसद मेघराज जैन, श्री विजेश लूनावत, जैन समाज संघ के अध्यक्ष भी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

आगर को पर्यटन के नक्शे पर लाया जायेगा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगर-मालवा को आदर्श जिला बनाने के साथ पर्यटन के नक्शे पर भी लाया जायेगा। उन्होंने कहा कि बैजनाथ महादेव मंदिर पर पर्यटन स्वागत केन्द्र की स्थापना एवं मंदिर में अधिक से अधिक श्रद्धालु सुविधाजनक तरीके से पहुँच सकें, इसके लिये सड़कों का विकास किया जायेगा। उन्होंने जिले में पर्यटन के विकास के लिये 3 करोड़ की राशि दिये जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री चौहान आज आगर-मालवा में पं. दीनदयाल अंत्योदय मेले को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर 27 करोड़ 5 लाख रुपये के निर्माण कार्य का भूमि-पूजन भी किया। अंत्योदय मेले में विभिन्न योजना के 6000 से अधिक हितग्राही को 8 करोड़ से अधिक राशि का लाभ दिया गया है। इस मौके पर सांसद सर्वश्री मनोहर ऊँटवाल, रोडमल नागर, संस्कृति राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र पटवा, विधायक गोपाल परमार, मुरलीधर पाटीदार, अरुण भीमावद और जसवंत सिंह हाड़ा भी उपस्थित थे।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आगर-मालवा के विकास के लिये कोई कसर बाकी नहीं रखी जायेगी। उन्होंने नवीन कलेक्टर कार्यालय भवन के लिये 21 करोड़ की राशि उपलब्ध करवाये जाने की घोषणा की। कंपोजिट बिल्डिंग बनने के बाद सभी जिला कार्यालय एक भवन में लग सकेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जिला चिकित्सालय भवन, ट्रामा-सेंटर एवं ब्लड-बेंक बनाया जायेगा। उन्होंने उज्जैन-कोटा फोर-लेन मार्ग के लिये सड़क विकास निगम को डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने जिले की बड़ौद और कानड़ नगर पंचायत के विकास के लिये एक करोड़ रुपये दिये जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किसानों के हितों की चर्चा करते हुए कहा कि इस वर्ष प्रदेश में किसानों के घरों में समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी कर बोनस सहित 11 हजार करोड़ की राशि पहुँचाई गई है। शाजापुर और मालवा के किसानों को फसल बीमा के लिये 100 करोड़ की राशि दी जायेगी। इसके लिये 17 सितम्बर को कार्यक्रम होगा। उन्होंने कहा कि आगर जिले में संतरा की पैदावार पिछले वर्षों में काफी बढ़ी है। यहाँ फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाई जायेगी।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि खेती-किसानी के लिये बिजली की कमी नहीं होगी। गरीबों के स्वास्थ्य की चर्चा करते हुए कहा कि अब गरीब व्यक्ति दो लाख रुपये तक का इलाज प्रायवेट अस्पताल में करवा सकेगा। इसका खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

गुप्त ख़जाने वाले शैलचित्र मिले

राजधानी भोपाल से करीब 165 किमी दूर रायसेन जिले के छिकरा गांव के नजदीक ईसा से 500 साल पुराने शैलचित्र मिले हैं। प्रदेश में भीमबैठका के बाद यह सबसे प्राचीन शैलचित्र माने जा रहे हैं।रमखिरिया-छिकरा गांव के निकट शैलचित्रों में गेरूआ व सफेद रंग से बने हाथी, घोड़े, सिंह आदि पशुओं का चित्रण किया गया है। कहीं-कहीं कुत्तों के चित्र भी मिले हैं। इनका चित्रण मानव के सहयोगी के रूप में किया गया है। इसके साथ ही शैलचित्रों में घोड़ों पर सवार मानवों का चित्रण भी बड़ी सुंदरता से किया गया है। एक शैलचित्रों में मानव हाथों के छापे के निशान देखे जा सकते हैं।इन शैलचित्रों को खोजने वाले भारतीय इतिहास संकलन समिति के सदस्यों के मुताबिक शैलचित्रों में तीन-चार अलंकरण भी पाए गए हैं, जिनमें सफेद रंग के साथ गेरूए रंग का प्रयोग किया गया है। समिति सदस्य विनोद तिवारी के अनुसार यह अलंकरण बड़े रहस्यमय दिखाई देते हैं। स्थानीय ग्रामीणजनों के अनुसार यह चित्र किसी गुप्त खजाने के संकेत हैं। यहां के शैल चित्र ईसा से 500 वर्ष पूर्व ऐतिहासिक कालीन हो सकते हैं। इन शैलचित्रों को देखकर कहा जा सकता है कि ऐतिहासिक काल में यहां मनुष्य तलवार, ढाल, भाला आदि जैसे हथियारों का उपयोग शुरू कर चुका था।राज्य पुरातत्व विभाग ने भी शासन को सौंपी अपनी रिपोर्ट में इन शैलचित्रों का जिक्र किया है। विभाग के शोध अधिकारी डॉ. जितेंद्र जैन के अनुसार गोरखपुर से भोपाल की ओर १२ किमी की दूरी पर छिकरा नामक स्थान पर एक पहाड़ी पर 10 हजार साल पुराने शैलचित्र मिले हैं। शैलचित्रों में सफेद और लाल रंग के चित्र मात्र एक शेल्टर पर प्राप्त हुए हैं। इनमें शिकार दृश्य, शिकारी घुड़सवार, कुत्ता, शेर, घोड़ा, गेंडा, हिरन, खरगोश, स्वास्तिक आदि के चित्र अंकित हैं। अभी तक प्रदेश में इस तरह के शैलचित्र भीमबैठिका में स्थित गुफाओं में ही थे।भारतीय इतिहास संकलन समिति के सदस्य विनोद तिवारी का कहना है कि विंध्याचल पर्वत श्रंखलाओं में जो गुफाएं हैं, वहां इस तरह के अोर भी शैलचित्र मिलने की संभावना है। इतिहासकार भीम बैठिका को मानव का आरंभिक विकास स्थल मानते हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मध्यप्रदेश में अब तक खुले 13 लाख 85 हजार से अधिक बेंक खाते

प्रधानमंत्री जन-धन योजना में मध्यप्रदेश बनेगा अग्रणी मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री जन-धन योजना में अब तक 13 लाख 85 हजार 230 बेंक खाते खुल गये हैं। उनमें से 9 लाख 93 हजार 849 खाते ग्रामीण और 3 लाख 91 हजार 381 खाते शहरी क्षेत्रों में खुले हैं। सबसे ज्यादा 11 लाख 59 हजार 36 खाते सार्वजनिक क्षेत्र के बेंकों में खुले हैं। इसके अलावा एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, एक्सिस और इंडसइंड प्रायवेट बेंकों द्वारा 13 हजार 435 खाते खोले गये। मध्यांचल ग्रामीण बेंक सागर में 49 हजार 744, सेन्ट्रल मध्यप्रदेश ग्रामीण बेंक छिंदवाड़ा ने 72 हजार 688 और नर्मदा-झाबुआ ग्रामीण बेंक ने एक लाख 312 खाते खोले हैं।सभी परिवारों के बेंक खाते खोलने का लक्ष्य प्राप्त करने में मध्यप्रदेश देश का अग्रणी राज्य बनेगा। प्रदेश में जुलाई, 2011 से वित्तीय समावेशन मॉडल (समृद्धि) का क्रियान्वयन पहले से ही किया जा रहा है, जिसका लाभ इस लक्ष्य की प्राप्ति में प्रदेश को मिलेगा। समृद्धि मॉडल में अभी तक प्रदेश में 2400 से अधिक अल्ट्रा-स्मॉल बेंक सुदूर अंचलों में खोले जा चुके हैं। इन बेंकों में 76 लाख 50 हजार से अधिक खाते खुल चुके हैं। इन बेंकों द्वारा अभी तक लगभग 1800 करोड़ का कारोबार किया जा चुका है।प्रदेश में प्रधानमंत्री जन-धन योजना के लिये अभी बेंकों और स्थानीय जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से सर्वे किया जा रहा है। ऐसा अनुमान है कि प्रदेश में 40 लाख परिवार के बेंक खाते खोले जायेंगे। योजना के अंतर्गत 26 जनवरी 2015 तक बेंक खाते खोले जाना है। मध्यप्रदेश में योजना के प्रारंभ से अब तक खोले खातों को देखते हुए 40 लाख खाते खोलने के लक्ष्य की पूर्ति समय से पूर्व ही होने की उम्मीद है।उल्लेखनीय है कि विगत 28 अगस्त से देशभर के साथ मध्यप्रदेश में लागू की गई प्रधानमंत्री जन-धन योजना का उद्देश्य बेकिंग सुविधाओं का लाभ प्रत्येक परिवार को पहुँचाना है। योजना में बेंक खाता खोलने के रुपाय (RuPay) डेबिट कार्ड और एक लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर खातेदार को प्राप्त हो जाता है। छह माह तक खाते का संतोषजनक संचालन करने पर खातेदार को 5000 रुपये के ओव्हर ड्राफ्ट की सुविधा मिलेगी।आगे चलकर योजना में माइक्रो फायनेंसिंग सुविधा के साथ-साथ स्वालम्बन जैसी पेंशन योजनाओं का लाभ असंगठित क्षेत्र के लोगों को मिलने लगेगा। योजना में शासकीय योजनाओं का पैसा सीधा हितग्राहियों के बेंक एकाउंट में जमा करने का प्रावधान है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मध्यप्रदेश में झींगा-पालन नीति पर काम शुरू

मध्यप्रदेश में झींगा-पालन नीति का क्रियान्वयन शुरू हो गया है। मत्स्य विकास मंत्री कुसुम महदेले की अध्यक्षता में मत्स्य महासंघ की कामकाज समिति की बैठक में झींगा-पालन नीति के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की गई। सुश्री महदेले ने कहा कि मध्यप्रदेश में अधिक झींगा-पालन की संभावनाओं को तलाश जाये। बालाघाट, सिवनी तथा अन्य जिलों में अधिकारी जाकर वहाँ झींगा-पालन की गतिविधियों को संचालित करवायें। बैठक में प्रमुख सचिव मत्स्य विकास सलीना सिंह भी उपस्थित थीं।सुश्री महदेले ने कहा कि जलाशयों के अलावा तालाबों आदि में भी झींगा-पालन हो सकता है। अन्य राज्यों में संचालित झींगा-पालन की गतिविधियों का भी अध्ययन करवाया जाये। महासंघ के जलाशयों में प्रायोगिक तौर पर हो रहे झींगा-पालन के कार्य की जानकारी भी जुटाई जाये। सुश्री महदेले ने मछुआरों के कल्याण के लिये संचालित योजनाओं में भी गति लाने के निर्देश दिये। सभी योजनाओं के लक्ष्य की पूर्ति आगामी मार्च के पूर्व हो जानी चाहिये। उन्होंने विगत जुलाई तक उत्पादित मछली बीज की भी समीक्षा की।बैठक में बताया गया कि झींगा-पालन नीति के अंतर्गत लाभ विभाजन की शर्तें एवं राशि निर्धारण के लिये समिति गठित कर ली गई है। समिति ने अपना कार्य शुरू कर दिया है। बैठक में मत्स्य महासंघ के संचालक मण्डल के निर्वाचन के संबंध में भी चर्चा की गई। महासंघ की आगामी वार्षिक साधारण सभा का आयोजन 30 सितम्बर तक किये जाने का निर्णय लिया गया।इस अवसर पर महासंघ के प्रबंध संचालक यू.के. सुबुद्धि, संचालक मत्स्य विकास डॉ. यू.के. पुरोहित, सचिव प्रदीप नीखरा आदि उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

चित्रकूट में बनेगा  ट्रस्ट

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चित्रकूट में हुई घटना के कारणों का विस्तृत ब्योरा लिया और भविष्य में ऐसी घटना न हो इस संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में गृह मंत्री बाबूलाल गौर, मुख्य सचिव अंटोनी डि सा और पुलिस महानिदेशक नंदन दुबे भी उपस्थित थे।बैठक में निर्णय लिया गया कि चित्रकूट में ट्रस्ट बनाया जायेगा। यह भी निर्णय लिये गये कि परिक्रमा मार्ग से आपसी सहमति से अतिक्रमण हटाया जायेगा एवं अतिक्रमणकारियों का समुचित व्यवस्थापन किया जायेगा। दंडवत होकर परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए पृथक से पथ बनाया जायेगा। भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो इसके लिये मध्यप्रदेश में जहाँ भी धार्मिक मेलों का आयोजन होता है इसके लिये कार्ययोजना तैयार की जायेगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

जबलपुर में अमर शहीद रानी अवंती बाई की प्रतिमा का अनावरण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर के धनवंतरी नगर चौराहे पर अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हजारों क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों की आहुति दी तब जाकर स्वतंत्रता मिली। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए शहीद प्रदेश के वीर सपूतों की स्मृति में भोपाल में एक भव्य शहीद स्मृति स्थल का निर्माण किया जाएगा, जहाँ उनके तैलचित्र एवं स्मृतियाँ संजोयी जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पाठय-पुस्तकों में भी रानी अवंती बाई सहित प्रदेश के शहीदों के नाम पर एक पाठ जोड़ा जायेगा।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हजारों क्रांतिकारियों ने जब अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया, तब कहीं हमें स्वतंत्रता हासिल हुई। उन्होंने तात्या टोपे, लाला हरदयाल, कुंवर सिंह, अशफाक उल्ला खाँ, राजगुरु, भगत सिंह, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद, राजा शंकर शाह, रघुनाथ शाह, भीमा नायक, टंट्या भील जैसे अमर शहीदों को याद किया । श्री चौहान ने वीरांगना की जयंती पर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित कर नागरिकों को रानी अवंती बाई के बताये रास्ते पर चलने का संकल्प दिलवाया। उन्होंने लोधी समाज की पत्रिका का विमोचन भी किया।मुख्यमंत्री ने त्रिपुरी वार्ड में 66 लाख से बने स्कूल भवन का लोकार्पण भी किया।समारोह को सासंद राकेश सिंह, सासंद प्रहलाद पटेल एवं महापौर प्रभात साहू ने भी संबोधित किया। लोधी समाज ने मुख्यमंत्री श्री चौहान का अभिनंदन किया । समाज ने प्रतिमा स्थापना में विशेष सहयोग के लिये महापौर प्रभात साहू, पूर्व महापौर श्रीमती सुशीला सिंह एवं श्री सदानंद गोडबोले का भी सम्मान किया।कार्यक्रम में विधायक अशोक रोहाणी, तरूण भानोत, जालम सिंह पटेल, प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री राजबहादुर सिंह, पूर्व मंत्री हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू, पूर्व सांसद शिवराज सिंह लोधी, पूर्व विधायक दशरथ सिंह एवं अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

काल भैरव मन्दिर के लिये राजस्थान से आयेंगे लाल ग्रेनाइट पत्थर

राजस्थान की सीएम महाकाल के दरबार में राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने सोमवार को उज्जैन में विश्व प्रसिद्ध द्वादश ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। श्रीमती सिंधिया ने इसके बाद माँ हरसिद्धि माता मन्दिर में पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने काल भैरव मन्दिर में भी विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर मंदिर की साज-सज्जा के लिये राजस्थान से लाल ग्रेनाइट पत्थर भेजने की बात कही। श्री महाकालेश्वर मन्दिर में राजस्थान की मुख्यमंत्री का नन्दी हाल में प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक डॉ. मोहन यादव, कलेक्टर बी.एम. शर्मा ने भगवान महाकाल का चित्र, प्रसाद, शाल, श्रीफल भेंटकर सम्मान किया।मुख्यमंत्री सिंधिया ने मंगलनाथ के समीप श्री अंगारेश्वर मन्दिर में भी पूजा-अर्चना की। श्रीमती सिंधिया के साथ महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह भी थीं।प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने क्ष्रिप्रा नदी सिद्धवट से श्री अंगारेश्वर मन्दिर तक दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए पैदल पुल बनाये जाने के लिये इस्टीमेट बनाने के निर्देश दिये।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

भोपाल में 300 हेक्टेयर भूमि पर बनेगा स्मृति वन

हर नागरिक वर्ष में कम से कम एक पेड़ लगाये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि भोपाल के कटारा हिल्स पर 300 हेक्टेयर भूमि पर स्मृति-वन बनाया जायेगा। जिसमें नागरिक अपने प्रियजन की स्मृति में पेड़ लगा सकेंगे। मुख्यमंत्री चौहान आज यहाँ द्रोणाचलनम परिसर राज्य स्तरीय हरियाली महोत्सव के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में संकल्प दिलाया कि वर्ष में कम से कम एक पेड़ जरूर लगायें। उन्होंने बाँस का पौधा रोपकर महोत्सव की शुरूआत की। कार्यक्रम में वन मंत्री गौरीशंकर शेजवार और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री तथा जिले के प्रभारी गोपाल भार्गव भी उपस्थित थे।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि शासकीय कार्यक्रमों में पौधा रोपकर शुरूआत करने की परम्परा को बढ़ावा दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रकृति का शोषण नहीं बल्कि दोहन किया जाना चाहिये। मनुष्य द्वारा स्वार्थ के कारण किये गये प्रकृति के शोषण से ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्या उत्पन्न हुई है। जीवन के लिये पेड़-पौधे जरूरी हैं। प्रदेश में वनीकरण की वृद्धि के लिये बाँस मिशन शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि देशभक्ति की प्रेरणा देने के लिये शौर्य स्मारक बनाया जा रहा है और राज्य शासन द्वारा माँ तुझे प्रणाम योजना शुरू की गई है।मंत्री शेजवार ने कहा कि हरियाली महोत्सव का उद्देश्य वन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागृति पैदा करना है। आज पूरे प्रदेश में 15 हजार से अधिक वन समितियों तथा विकासखण्ड-जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। आज एक दिन में करीब एक करोड़ 14 लाख पौधे लगाये जायेंगे। पंद्रह दिन के महोत्सव के दौरान करीब सात करोड़ पौधे लगाये जायेंगे।मंत्री श्री भार्गव ने कहा कि मध्यप्रदेश अपने सघन वनों के लिये जाना जाता है। देश की रक्षा की तरह पौधों की रक्षा भी महत्वपूर्ण है। वन विभाग से समन्वय कर ग्रामीण विकास की योजनाओं में पौधे लगाये जायेंगे।प्रधान मुख्य वन संरक्षक अनिल ओबेरॉय ने कार्यक्रम की जानकारी दी। स्वागत भाषण सुदर्शन चक्र कौर के लेफ्टिनेंट जनरल आर.वी. कनिटकर ने दिया। कार्यक्रम में विधायक रामेश्वर शर्मा भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और सेना के जवानों ने पौधा रोपण किया। अंत में आभार प्रदर्शन आर.के. सचदेव ने किया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

शिवपुरी में  60 फीसदी कम हो गए पर्यटक

बंद पड़ा है टूरिस्ट वेलकम सेंटर मध्प्रदेश के शिवपुरी जिले को पर्यटन उद्योग के रूप में विकसित करने के लिए अब तक किए तमाम वादे और प्रयास गति नहीं पकड़ सके हैं। महाभारतकालीन इतिहास और पुरा संपदाएं होने के बावजूद शिवपुरी का नाम प्रदेश के पर्यटन नक्शे पर उभरकर सामने नहीं आ सका है। टूरिस्ट वेलकम सेंटर बंद है, माधव राष्ट्रीय उद्यान में भी अव्यवस्थाएं हैं। इस मुद्दे को गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यूपीए सरकार के समय लगातार उठाया था, लेकिन विभागीय हीलाहवाली ने टूरिस्ट का आकर्षण कम कर दिया, परिणाम स्वरूप बीते दो साल में ही यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में 40 से 60 प्रतिशत तक की गिरावट आई है, जबकि 5 साल पहले तक यहां गर्मियों में भी पर्यटकों की खासी संख्या दर्ज की जाती थी।पर्यटन को रोजगार के रूप में विकसित करने के सभी राजनीतिक प्रयास अब तक विफल साबित हुए हैं। बता दें कि शिवपुरी अंचल को पर्यटन क्षेत्र के रूप में बढ़ावा देने के लिए सरकार ने पत्थर खदानों पर रोक लगा दी थी। पांच पत्थर खदानों से हटाई गई रोक को छोड़ दें तो जिले की पहचान बन चुका फर्शी पत्थर उद्योग बंद हो चुका है। करीब 70 हजार से ज्यादा मजदूर यहां से पलायन भी कर गए। पूर्व पर्यटन मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने शिवपुरी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए भरपूर प्रयास किए, लेकिन उनके प्रयास भी असफल साबित हुए हैं।पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शिवपुरी महोत्सव प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने की शुरूआत हुई थी। बाद में यह बंद हो गया। पर्यटन उद्योग को गति प्रदान करने के लिए हुई शुरूआत प्रशासनिक एवं राजनीतिक उदासीनता के कारण शिवपुरी के पर्यटन को बढ़ावा नहीं दिला सका।वन्य प्राणियों के खुले में विचरण को देखने के लिए 1918 में सिंधिया राजवंश ने शिवपुरी में वन बिहार और आखेट स्थल के रूप में माधव राष्ट्रीय उद्यान को विकसित किया था। आजादी के बाद 1 जनवरी 1956 से प्रदेश सरकार ने इसे राष्टीय उद्यान घोषित कर दिया। वर्तमान में यह 354.61 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। विंध्याचल की वनाच्छादित चोटियों के अतिरिक्त अनेक पहाड़ी, नाले, झरने, भरके और खो हैं, जो इसकी प्राकृतिक सुंदरता को बढ़ाते हैं। बीते करीब 5 साल से नेशनल पार्क में व्यवस्थाएं कम होने की वजह से इसकी पहचान भी धीरे-धीरे खत्म होती जा रही हैं।यह भी हैं दर्शनीय स्थलशिवपुरी से 25 किमी दूर राष्ट्रीय राजमार्ग क्र. 25 पर सुरवाया गांव में गढ़ी है। प्राचीन समय में इसे सरस्वती के मन्दिर के रूप में भी जाना जाता रहा है। इस गढ़ी की दीवारों पर अंकित नक्काशी और कारीगरी हिंदू स्थापत्य कला का बेहतरीन नमूना बयान करती है। पर्यटन विभाग की सुस्ती के चलते यह स्थान भी विकसित नहीं हो पाया।शिवपुरी में सिंधिया राजवंश के समय की सुन्दर छत्रियां, भदैयाकुंड, महाभारतकालीन सभ्यता का प्रतीक बाणगंगा शहर की सीमा में मौजूद दर्शनीय स्थल हैं।चांदपाठा झील में वोटिंग पर्यटकों को आकर्षित करती है। टूरिस्ट विलेज होटल के नजदीक होने के कारण इसका लाभ सैलानी उठाते हैं, लेकिन पर्यटन को उद्योग के रूप में विकसित न किए जाने के कारण यहां की वोट में सैलानी के आने पर भी ईंधन मौजूद नहीं रहता।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

बौद्ध स्तूप का दर्शन एक अद्भुत अनुभव - मागाशुले

दक्षिण अफ्रीका के दल ने देखा साँची का बौद्ध स्तूप मध्यप्रदेश के दौरे पर आए दक्षिण अफ्रीका के 22 सदस्यीय दल ने रायसेन जिले के साँची में स्थित बौद्ध स्तूप को देखा और मंदिर में प्रवेश कर पूजा-अर्चना की। फ्री स्टेट प्रांत के प्रीमियर श्री ई.एस. मागाशुले ने कहा कि साँची बौद्ध स्तूप के दर्शन एक अद्भुत तथा अनोखा अनुभव है। यहाँ आकर मन को शांति मिलती है। कलेक्टर श्री जेके जैन ने दल के सदस्यों को साँची में बौद्ध स्तूप की स्थापना और बौद्ध धर्म के विश्व में प्रचार के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बौद्धिस्टों के लिए साँची दुनिया में सर्वाधिक पवित्र-स्थल के रूप में विख्यात है।दल ने स्तूप देखते समय वहाँ पर्यटकों से बौद्ध स्तूप के संबंध में बात की। दल की कुछ महिलाएँ स्तूप परिसर में खेल रहे बच्चों से भी स्नेहपूर्वक मिलीं और बात की।भ्रमण के दौरान श्री मागाशुले ने बौद्ध स्तूप के अलावा जिले के अन्य पर्यटन केन्द्रों, विश्व धरोहर तथा भौगोलिक, सांस्कृतिक जानकारी ली। कलेक्टर श्री जैन ने प्रीमियर श्री मागाशुले को स्मृति-चिन्ह के रूप में बौद्ध स्तूप की प्रतिकृति भेंट की।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

कलाकारों ने भारत भवन में जताया विरोध

कला के घर भोपाल के भारत भवन का किराया बढ़ने को लेकर कलाकरों ने पर्चे बांटकर अपना विरोध जताया। इस दौरान वरिष्ठ रंगकर्मी संजय मेहता सहित कई रंगकर्मियों ने ने यहा प्रदर्शित फिल्म लस्ट फॉर लाइफ देखने आए दर्शकों को पर्चे बांटे। इन पर्चो में बताया गया कि इस तरह भारत भवन प्रशासन ने किराया बढ़ाकर कलाकारों की परेशानी बढ़ा दी है। गौरतलब है कि भारत भवन प्रशासन ने जुलाई से अंतरंग रंगशाला का किराया बढ़ाकर 20 हजार रुपए कर दिया है। इससे पहले इसका किराया दस हजार रुपए था जिसमें से कलाकारों को 50 फीसदी की छूट भी मिलती थी। लेकिन अब न सिर्फ किराए में मिलने वाली छूट बंद कर दी गई है बल्कि किराया भी दोगुना कर दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि बिजली बिल की लागत बढ़ने और बिजली मंहगी होने के कारण किराया बढ़ाना जरुरी हो गया है। भारत भवन प्रशासन के इस निर्णय को लेकर रंगकर्मियों में बहुत आक्रोश है। रंगकर्मियों का कहना है कि भारत भवन की स्थापना कला और कलाकारों को बढ़ावा देने के मकसद से की गई थी। इसे हर साल सरकार से करोड़ों का अनुदान मिलता है। बावजूद भवन प्रशासन अंतरंग रंगशाला का किराया दोगुना करके कला और कलाकारों को हतोत्साहित करने का काम कर रहा है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

भोपाली बटुओं का जलवा

भोपाल की शान लिए बटुए और उन पर जरी-जरदोजी वर्क देखने में बेहद खूबसूरत लगता है। वहीं ट्रेडीशनल साड़ी और लंहगों के साथ यह और भी शानदार लुक देता है। गौहर महल में चल हरे 'महिला हस्तशिल्प' मेले में हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट के शानदार आइटम्स आए हैं। हस्तशिल्प हथकरघा विकास निगम की ओर से शुरू हुए इस मेले में मुख्य रूप से महिला शिल्पकारों ने ही हिस्सा लिया है। भोपाल के प्रदीप जांगले ने बताया कि वे खासतौर से तैयार हैंडमेड भोपाली बटुए लेकर आए हैं। इसमें गोल्डन बीट्स और जरी वर्क खास है। वहीं पोटली स्टाइल में भी गोल्डन बीट्स के साथ डिजाइनर बटुए उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा मोबाइल कवर, क्लच पर्स और साइड बैग भी हैं। इनकी कीमत 50 से लेकर 500 रुपए तक रखी गई है। मेले में इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, पड़ाना, राजगढ़, बुदनी, होशंगाबाद, देवास, पिपरिया, बैतूल, सीहोर, विदिशा, जबलपुर, महेश्वरी, चंदेरी, बाग, भोपाल सहित अन्य स्थानों से आई महिला कारीगर शामिल हैं। इस मेले में महिलाओं के लिए डे्रस मटेरियल से लेकर इंटीरियर डेकोरेशन के आइटम भी उपलब्ध हैं।भोपाल की प्रीति सिसोदिया के पास वुड पर खूबसूरत कोटेशंस और श्लोक आदि लिखे हुए हैं। वहीं ग्लास के बने पॉट्स पर उन्होंने डिजाइनें बनाई हैं। उन्होंने बताया कि इन डिजाइनों को तैयार करने के लिए कम से कम 3 दिन का समय लगता है। उनके पास सिरेमिक आर्ट से सजी एक डिजाइनर वॉल वॉच उपलब्ध है, जिसकी कीमत 2000 रखी गई है। इसके अलावा अन्य आइटम्स की कीमत 50 से लेकर 1500 रुपए तक है।मेले में हाथकरघा में चंदेरी के साड़ी, सूट आदि की अधिकांश डिजाईन नई हैं, इसी प्रकार महेश्वरी साड़ियां, बाग प्रिंट डे्रस मटेरियल नीमच की चादर और सूट मटेरियल, साड़ियां नई-नई डिजाईनों में उपलब्ध हैं। वहीं बटिक, बेडशीट जबलपुर से डोरमेट, दरी मेले के आकर्षण हैं। हस्तशिल्प उत्पादों में डिफरेंट डिजाइन में लेडीज बैग, मोबाइल कवर, बेल्ट, क्लच उपलब्ध हैं। साथ ही मेटल क्राफ्ट, हरदा बांस का फर्नीचर लेदर के खिलौने आर्टिफिशियल ज्वेलरी, जूट शिल्प, जरी-जरदोजी वर्क, लाख की चूड़ियां और कड़े, महेश्वरी साड़ियां, सूट, चंदेरी साड़ियां, टेराकोटा के पॉट्स, शो पीस, पड़ाना की चादरें सहित अन्य आइटम्स उपलब्ध हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

बाँस कारीगरों को रोजगार उपलब्ध करवाएं

मुख्यमंत्री को भेंट की बाँस से बनी कलात्मक वस्तुएँ मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को यहाँ वन मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार ने प्रदेश में बाँस से बनी कलात्मक वस्तुएँ भेंट की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सराहना करते हुए कहा कि ऐसी वस्तुएँ प्रदेश और देश के बाजारों में भेजी जाये तथा कारीगरों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाये जाये।श्री चौहान ने कहा कि ऐसी कलात्मक वस्तुओं के खरीददार बड़ी संख्या में होते हैं। प्रदेश में बाँस की वस्तुएँ बनाने वाले कारीगरों को शासन की योजना के तहत आर्थिक सुविधा सहित सभी आवश्यक सहयोग दिया जाय। उन्होंने कहा कि वन मंत्री द्वारा भेंट किये गये पेन स्टेंड निवास तथा मंत्रालय स्थित कार्यालय में उनकी मेज पर रखा जायेगा। श्री चौहान ने कहा कि बाँस से निर्मित ऐसी उपयोगी सामग्री मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम में भी उपयोग की जा सकती है।राज्य बाँस मिशन के संचालक ए.के. भट्टाचार्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि आइकिया ग्लोबल चेन ने बाँस से बनी वस्तुओं की माँग की है। यूनाइटेड स्टेट की आर्टिजन कम्पनी द्वारा 700 करोड़ रूपये लागत से प्रदेश के जबलपुर में फेक्ट्री स्थापित की जायेगी। बाँस मिशन ने प्रदेश में बाँस के विपुल उत्पादन की भी योजना प्रारंभ की है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

संत सेन महाराज की जन्मभूमि पर बनेगा स्मारक

मध्यप्रदेश सरकार सेन महाराज साहित्य का प्रकाशन करने के साथ संत सेन महाराज की जन्मभूमि पर स्मारक बनाएगी ओर इस समाज से जुड़े लोगों को अनुसूचित जाति में शामिल कराने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले दिनों घोषणा की कि संत शिरोमणि सेन महाराज की जन्मभूमि बांधवगढ़ में स्मारक के निर्माण के लिये राज्य सरकार द्वारा भूमि तथा धन उपलब्ध कराया जायेगा। संत सेन महाराज के साहित्य प्रकाशित कर समाज में वितरित किया जायेगा। केश शिल्पियों को परिचय पत्र दिये जायेंगे। सेन समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने के प्रस्ताव को केन्द्र शासन को भेजा जायेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने केश शिल्पियों के लिये कई सौगातों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शहरों और गाँवों में केश शिल्पियों के लिये स्थान चिन्हित किये जायेंगे। आधुनिक तरीकों से व्यवसाय के लिये केश शिल्पियों को प्रशिक्षण के साथ महिलाओं को भी ब्यूटिशियन का प्रशिक्षण दिलाया जायेगा। शासन द्वारा केश शिल्पी समाज के युवाओं के स्वरोजगार के लिये ऋण उपलब्ध कराने की योजना लागू की जायेगी। इसके अन्तर्गत इकाई लागत 50 हजार तक, 50 हजार से 2 लाख तक तथा 2 लाख से अधिक की सहायता दी जायेगी। ऋण लेने के लिये हितग्राही को बैंक गारंटी, ब्याज अनुदान तथा मार्जिन मनी भी दी जायेगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

बंद करें भोजन की बर्बादी

डॉ. सुनील शर्मावैदिक दर्शन में कहा गया है कि- खाओं मन भर, छोड़ों ना कण भर। लेकिन इसके इसके उलट वर्तमान में चल रहे शादी ब्याह और धूमधाम के सीजन का दर्शन है कि- खाओं कण भर और फेंकों टन भर। वास्तव में शादी, ब्याह और शुभ अवसरों पर होने वाले भोज अब अन्न की बर्बादी का सबब बनते जा रहें है।और इसके जिम्मेदार हम स्वयं है क्योंकि हमारी आदत है कि- खाना है एक या दो कौर लेकिन भर ली पूरी प्लेट, फिर एक दिन में एक ही कार्यक्रम थोड़े ही निपटाना है दूसरे भोज में भी तो जाना है। इस तरह हमारे यहॉ शादियों,उत्सवों या त्यौहारो में होने वाली भोजन की बर्बादी से हम सब वाकिफ हैं। इन अवसरों पर ढेर सारा खाना कचरे में चला जाता है। कई बार तो घरों के आसपास फेंके गए भोजन से उठने वाली दुर्गंधा एवं संड़ाधा वहॉ रहने वालों के लिए परेशानी खड़ी कर देती हैं, सड़ते भोजन से जानवरों की मौतों की खबर भी हम पढ़ते रहते है। विवाह,उत्सवों एवं समारोह को मनाने की परंपरा के कारण होने वाली भोजन की बर्बादी के संदर्भ में बंगलुरू की युनिवर्सिटी आफ एग्रीकल्चर साइंस द्वारा बंगलुरू पर किए गए अधययन के मुताबिक हर साल शहर में केवल विवाहों के दौरान 950 टन खाद्यान्न बर्बाद होता है। जब केवल बंगलुरू के ऑकड़े इतने गंभीर है तो ऐसे हैं तो सो देश के हालात क्या होगें जबकि हर गॉव और शहर में समारोहों में टनों से जूठन फेंका जाना सुनिश्चित है।भोजन का फेंका जाना पहली निगाह में भले ही मामूली सी बात प्रतीत हो या फिर एक बड़े कार्यक्रम की अपरिहार्यता बता कर इससे पल्ला झाड़ लिया जाए लेकिन यह एक गंभीर समस्या है जिसकी प्रकृति विश्वव्यापी है। इस संदर्भ में पिछले साल सितंबर में विश्व खाद्य एवं कृषि संगठन द्वारा जारी रिपोर्ट में खाद्यान्नों के अपव्यय से जुड़ी चुनौतियों का बारीकी से विश्लेषण किया गया है।संगठन के प्रमुख होजे ग्रेजियानो द्वारा प्रस्तुत- खाद्य अपव्यय पदचिन्ह: प्राकृतिक संसाधनों पर प्रभाव वाली इस रिपोर्ट में कहा गया है कि खाद्य अपव्यय को रोके बिना खाद्य सुरक्षा संभव नहीं है। इस रिपोर्ट में वैश्विक खाद्य अपव्यय का अधययन पर्यावरणीय दृष्टिकोण से करते हुए बताया है कि भोजन के अपव्यय से जल,जमीन और जलवायु के साथ साथ जैव-विविधता पर भी बेहद नकारात्मक असर पड़ता है।रिपोर्ट के मुताबिक उत्पादित भोजन जिसे खाया नहीं जाता,उससे प्रत्येक वर्ष रूस की वोल्गा नदी के बराबर जल की बर्बादी होती है। अपव्यय किए जाने वाले इस भोजन की वजह से तीन अरब टन से भी ज्यादा मात्रा में खतरनाक ग्रीन हाउस गैसें उत्सर्जित होती है।दुनिया की लगभग 28 फीसदी भुमि जिसका क्षेत्रफल 1.4 अरब हेक्टेयर है, ऐसे खाद्यान्नों को उत्पन्न करने में व्यर्थ होती है। रिपोर्ट खतरे की घंटी की तरह है जो यह बतलाती है कि हमारी लापरवाही और अनुचित गतिविधियों के कारण पैदा किए जाने वाले अनाज का एक तिहाई हिस्सा यानि करीब 1.3 अरब टन अनाज बर्बाद कर दिया जाता है वहीं 87 करोड़ लोग भूखा सोने के लिए विवश है। खाद्य अपव्यय से होने वाली क्षति बहुदैशिक है और इससे वैश्विक अर्थव्यवस्थ्था को लगभग 750 अरब डालर से अधिक का नुकसान होता है जो कि स्विट्जरलैण्ड के सकल घरेलू उत्पाद के बराबर है।भोजन के अपव्यय के मामले में हमारे देश की स्थिति अव्वल नंबर पर है। विश्व खाद्य संगठन के प्रतिवेदन के अनुसार देश में हर साल पचास हजार करोड़ रूपये का भोजन बर्बाद चला जाता है, जो कि देश के उत्पादन का चालीस फीसदी है। इस अपव्यय का दुष्प्रभाव हमारे देश के प्राकृतिक संसाधानों पर पड़ रहा है। हमारा देश पानी की कमी से जूझ रहा है लेकिन अपव्यय किए जाने वाले इस भोजन को पैदा करने में 230 क्युसिक किमी पानी व्यर्थ चला जाता है जिससे दस करोड़ लोगों की प्यास बुझाई जा सकती है।एक ऑकलन के मुताबिक अपव्यय से बर्बाद होने वाली धनराशि से पॉच करोड़ बच्चों की जिदगी संवारीं जा सकती है उनका कुपोषण दूर कर उन्हें अच्छी शिक्षा की व्यवस्था की जा सकती है। चालीस लाख लोगों को गरीबी के चंगुल से मुक्त किया जा सकता है और पॉच करोड़ लोगों को आहार सुरक्षा की गारण्टी तय की जा सकती है।भोजन और खाद्यान्न की बर्बादी रोकने के लिए हमें अपने दर्शन और परंपराओं की पुर्नचिंतन की जरूरत है। हमें अपनी आदतों को सुधारने की जरूरत है। धर्मगुरूओं एवं स्वयंसेवी संगठनों को भी इस दिशा में पहल करनी चाहिए। इस संदर्भ में सैम पित्रोदा द्वारा गठित संस्था इंडिया फूड नेटवर्क द्वारा खाद्य अपव्यय रोकने के लिए एसएमएस अलर्ट कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्राप्त सूचना की मदद से समारोह स्थलों से बचे भोजन को इकट्ठा कर जरूरत मंद लोगों में बॉट दिया जाता है। इस दिशा में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के अभियान सोंचे, खाएॅ और बचाएॅ भी एक अच्छी पहल है, जिसमें शामिल होकर की भोजन की बर्बादी रोकी जा सकती है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

तीसरा अंतर्राष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन 2016 में

सांची बौद्धविश्वविद्यालय की शुरूआत छह सर्टिफिकेट कोर्स के साथ सांची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय का अकादमिक वर्ष 2014-15 से शुरू हो रहा है। अकादमिक सत्र की शुरूआत छह सर्टिफिकेट कोर्स के साथ होगी। विश्वविद्यालय संचालन के लिये 353 पदों की स्वीकृति मिल गई है। यह जानकारी आज यहाँ विश्वविद्यालय की साधारण सभा की बैठक में दी गई।एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय एक अनूठा विश्वविद्यालय है। इसमें पूरे विश्व से विद्यार्थी भारतीय ज्ञान और बौद्ध दर्शन के विभिन्न आयामों का अध्ययन करने आयेंगे। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होने वाला धर्म-धम्म सम्मेलन दो साल में एक बार होगा ताकि इसके भव्य आयोजन और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की तैयारियों के लिये पर्याप्त समय मिले। तीसरा सम्मेलन 2016 में होगा। मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के भर्ती नियमों, प्रक्रियाओं और नियुक्तियाँ पूरी पारदर्शिता के साथ करने के निर्देश दिये। उन्होंने विश्वविद्यालय के वित्तीय अधिकारों के संबंध में सैद्धांतिक सहमति दी।उल्लेखनीय है कि रायसेन में सांची के पास 100 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई गई है। इस पर विश्वविद्यालय की परिकल्पना के अनुसार अकादमिक भवन बनाया जायेगा। फिलहाल रायसेन के ग्राम वारला में 25 एकड़ में बने प्राकृतिक चिकित्सालय परिसर को अकादमिक कार्यों के लिये उपयोग किया जायेगा।मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के सेवा भर्ती नियम, कुलपति पद के लिये सेवा शर्तें, वित्तीय नियमों को सैद्धांतिक सहमति दी। उन्होंने विश्वविद्यालय के पाँच स्कूल की स्थापना को सैद्धांतिक सहमति दी। यह स्कूल होंगे - बौद्ध दर्शन, सनातन धर्म और भारतीय ज्ञान अध्ययन, अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध अध्ययन, धर्मों का तुलनात्मक अध्ययन, भाषा, साहित्य एवं कला। प्रारंभिक रूप से तिब्बत, सिंहली, चीनी भाषाओं का अध्ययन शुरू किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में ध्यान केन्द्र खोलने के प्रस्ताव पर विचार करने के निर्देश दिये।मुख्यमंत्री ने गेस्ट फेकल्टी, विजिटिंग फेकल्टी और तदर्थ नियुक्ति के संबंध में पारदर्शी प्रक्रियाएं अपनाने के निर्देश दिये। बैठक में विद्या परिषद में प्रो. उमा वैद्य कुलपति महाकवि कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय रामटेक, प्रो. शुभदा जोशी दर्शन शास्त्र मुंबई विश्वविद्यालय, प्रो. प्रदीप गोखले केन्द्रीय उच्चतर तिब्बती अध्ययन संस्थान, सारनाथ को नामांकित किया गया है।बैठक में संस्कृति राज्य मंत्री सुरेन्द्र पटवा, विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. सेमडोंग लोबसंग तेन्जिन रिमपोचे, सदस्य गेशे सेमटेन कुलपति केन्द्रीय उच्च तिब्बती अध्ययन संस्थान, सारनाथ, सांची बौद्ध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ. शशिप्रभा कुमार, विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी राजेश गुप्ता, संबंधित विभाग के प्रमुख सचिव उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

जोहान्सबर्ग के टालस्टाय फार्म में स्मृति उद्यान के लिये एमपी देगा  एक करोड़

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी दक्षिण अफ्रीका यात्रा के दौरान जोहान्सबर्ग के बाहर स्थित टॉलस्टाय फार्म के भ्रमण के दौरान वहाँ स्मृति उद्यान (गार्डन ऑफ रिमेम्बरेंस) की स्थापना के लिये मध्यप्रदेश सरकार द्वारा एक करोड़ रुपये का योगदान करने की घोषणा की। फार्म में मुख्यमंत्री ने महात्मा गाँधी को श्रद्धांजलि अर्पित की और वहाँ की धरती को प्रणाम किया। इस अवसर पर श्री चौहान ने कहा कि गाँधी के प्रिय सार्वभौमिक मूल्यों के संरक्षण की दिशा में यह मध्यप्रदेश की जनता और सरकार का एक विनम्र योगदान है। 'वसुधैव कुटुम्बकम'' की प्राचीन अवधारणा वर्तमान में और अधिक प्रासंगिक है।महात्मा गाँधी के 1914 में दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटने के 100 वें वर्ष के अवसर पर भारत के उच्चायुक्त द्वारा स्थानीय भारतीय समुदाय तथा दक्षिण अफ्रीकी सरकार के सहयोग से 20 जुलाई, 2014 को टॉलस्टाय फार्म में एक समारोह आयोजित किया जायेगा। समारोह में स्मृति उद्यान परियोजना को लागू करने के लिये एक ट्रस्ट का औपचारिक गठन किया जायेगा।टॉलस्टाय फार्म की स्थापना महात्मा गाँधी ने 1910 में 1100 एकड़ क्षेत्र में की थी। यह जमीन उनके दोस्त हर्मन केलेनबच्च ने दान की थी। इस जगह पर अलग-अलग पृष्ठभूमि, नस्ल और धर्म के लोग आकर रहने लगे और उन्होंने पेसिव रेजीस्टर्स का एक समुदाय बनाया। इस समुदाय ने दक्षिण अफ्रीका में नस्ल भेद और अन्याय के खिलाफ सत्याग्रह किया। महात्मा गाँधी ने भारत में ब्रिटिश शासन के खिलाफ लड़ाई के लिये जब 1914 में दक्षिण अफ्रीका छोड़ा तब यह फार्म बंद कर दिया गया। महात्मा गाँधी टॉलस्टाय फार्म में 1910 से 1913 तक 100 लोगों के साथ रहे, जिनमें महिलाएँ और बच्चे भी शामिल थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

संस्कृति विभाग चार बड़े उत्सव को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करें

रायसेन जिले में मिली 120 किलोमीटर लम्बी दीवार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिये हैं कि संस्कृति विभाग चार बड़े उत्सव, खजुराहो उत्सव, तानसेन समारोह, कालीदास समारोह और लोकरंग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करें। इन उत्सवों से अधिक से अधिक जनता को जोड़ें। जिला स्तर पर जिला पुरातत्व संघ और जिला पर्यटन प्रचार समिति को मिलाकर जिला स्तर की समिति बनायें। पुरातत्व और संस्कृति के क्षेत्र में निजी सहभागिता को बढ़ावा दिया जाए। संस्कृति विभाग की बैठक में मुख्यमंत्री चौहान ने निर्देश दिये कि प्रदेश के पुरातत्व स्मारकों के अनुरक्षण तथा सर्वे का समयबद्ध कार्यक्रम बनायें। इस कार्य के लिये 13वें वित्त आयोग से प्राप्त राशि का समय-सीमा में उपयोग करें। पुरातत्व पर्यटन की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए कार्य करें। उन्होंने रायसेन जिले में मिली ग्यारहवीं शताब्दी की परमारकालीन 120 किलोमीटर लंबी दीवार का सर्वे विशेषज्ञों की देखरेख में करवाने के निर्देश दिये। यह दीवार रायसेन जिले के बाड़ी से उदयपुर के बीच फैली है तथा इसके आसपास घना जंगल है। यह पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बन सकती है। उन्होंने कहा कि भोपाल में स्थित विश्व-स्तरीय पुरातत्व संग्रहालयों का व्यापक प्रचार करें। भोपाल में 16 पुरातत्व संग्रहालय स्थित हैं। पर्यटकों के लिये इन संग्रहालयों को दिखाने के कार्यक्रम तैयार करें। जिला स्तर पर लोक कलाकारों द्वारा अपनी कला के प्रदर्शन के लिये कला संकुल स्थापित करने का सर्वे करें। भोपाल स्थित नाट्य विद्यालय के अब तक के परिणामों का आकलन करें। शहीद टंट्या भील और शहीद भीमा नायक के स्मारकों के निर्माण का कार्य समय-सीमा में पूरा करें। बैठक में बताया गया कि प्रदेश की आँचलिक बोलियों के रचनाकारों को पुरस्कृत करने की योजना बनायी गई हैं। इसमें प्रत्येक आँचलिक बोली के लिये एक रचनाकार को 51 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जायेगा। संस्कृति विभाग द्वारा लोक कलाकार कल्याण मंडल के गठन का प्रस्ताव तैयार किया गया है। भोपाल स्थित जनजातीय संग्रहालय के निर्माण का एक वर्ष पूरा होने पर समारोह किया जायेगा। प्रदेश की दस तहसील में पुरातत्विक सर्वे के लिये उत्खनन का कार्य किया जा रहा है।साँची बौद्ध विश्वविद्यालय को अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय बनायेंमुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि साँची बौद्ध विश्वविद्यालय को अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय के रूप में विकसित करें। इसी के अनुरूप शैक्षणिक तथा अधोसंरचना सुविधाएँ विकसित करें। विश्वविद्यालय में श्रीलंका, भूटान और थाईलेंड के अध्ययन केन्द्र स्थापित किये जाएं। उन्होंने विश्वविद्यालय के संबंध में अब तक की प्रगति की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शी हो।बताया गया कि विश्वविद्यालय द्वारा छह सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किये जा रहे हैं, जिन्हें संबंधित विषय के विश्व-स्तरीय विद्वानों के मार्गदर्शन में संचालित किया जायेगा। साँची के पास विश्वविद्यालय का अस्थाई परिसर स्थापित किया जा रहा है। विश्वविद्यालय के लिये 353 पद का सृजन किया गया है। वर्तमान में पाठ्यक्रम निर्धारण का कार्य चल रहा है।बैठक में संस्कृति राज्य मंत्री सुरेन्द्र पटवा , मुख्य सचिव एंटनी डिसा , कुलपति ड़ॉ. शशि प्रभा, अपर मुख्य सचिव वित्त अजय नाथ, प्रमुख सचिव संस्कृति के.के. सिंह, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव मनोज श्रीवास्तव, आयुक्त पुरातत्व अजातशत्रु, संचालक संस्कृति रेणु तिवारी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

स्कूल चलें  को जनता का अभियान बनायें

हर गाँव में स्वयंसेवकों का चयन होगा एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 'स्कूल चलें हम अभियान' को जनता का अभियान बनाया जाये और इसके लिये हर गाँव में स्वयं सेवकों का चयन किया जाये, जो इस अभियान के साथ ही शासन की अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन में भी सहयोग करें। श्री सिंह आज बालाघाट प्रवास के दौरान जिला चिकित्सालय एवं जनपद कार्यालय के निरीक्षण के बाद विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री गौरीशंकर बिसेन, सांसद बोध सिंह भगत, विधायक योगेन्द्र निर्मल, के.डी. देशमुख, संजय उइके एवं मधु भगत उपस्थित थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद बालाघाट से जिला स्तर पर विकास कार्यों की समीक्षा और क्रियान्वयन का मौके पर निरीक्षण का अभियान शुरू कर रहे हैं। उन्होंने विकास कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने निर्देश दिये किसी भी स्थिति में गुणवत्ता से समझौता न हो। उन्होंने अच्छा कार्य करने पर प्रोत्साहित करने और गड़बड़ी करने पर दोषियों को दण्डित करने को कहा। उन्होंने ऐसे कर्मचारी-अधिकारियों की सूची बनाने के निर्देश दिये।मुख्यमंत्री ने युवा स्वरोजगार योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि इसके माध्यम से गाँवों में लघु उद्योगों की स्थापना को बढ़ावा दिया जाये और चयनित हितग्राहियों को तकनीकी और विपणन से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाये। श्री चौहान ने बताया कि राज्य शासन ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में राशि बढ़ाकर एक करोड़ रुपये कर दी है। मुख्यमंत्री ने बहु विकलांग एवं मानसिक रूप से निशक्तजनों के कल्याण के लिये शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन के लिये अभियान चलाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि एक भी हितग्राही इस योजना के लाभ से वंचित न रहे। श्री चौहान ने श्रमिकों के कल्याण की योजनाओं के अमल पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बतलाई।उन्होंने अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के लोगों को योजनाओं का लाभ मिले यह सुनिश्चित करने को कहा। श्री चौहान ने पेयजल आपूर्ति की समीक्षा करते हुए नलजल योजनाओं के संचालन में आ रही बाधाओं पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इस संबंध में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी तथा मध्यप्रदेश राज्य विद्युत मण्डल की संबंधित कम्पनियों के अधिकारियों के बीच उच्चस्तरीय बैठक करने के निर्देश दिये। श्री चौहान ने बैठक में कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा तथा उनके सशक्तिकरण एवं तीर्थ दर्शन योजना की समीक्षा की।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

ओरछा में 125 किस्म के गिद्ध

विश्व में मात्र तीन प्रतिशत ही बचे हैं गिद्धटीकमगढ़ जिले के ओरछा अभयारण्य में पहली बार की गई गिद्धों की गणना में 4 प्रजातियों के कुल 125 गिद्ध और उनके घोसलों का पता चला है। इन गिद्धों में 50 देशी गिद्ध, 63 श्वेत प्रष्ठ गिद्ध, 09 गोबर गिद्ध और 3 राज्य गिद्ध शामिल हैं। हिमालय से उड़कर ओरछा आने वाले प्रवासी गिद्ध सिनेरियस ग्रिफान की पहचान पहली बार ओरछा में की गई, जो एक बड़ी उपलब्धि है। लखनऊ विश्वविद्यालय की जन्तु विज्ञानी डॉ. अमिता कनौजिया ने गणना की रिपोर्ट अपनी सिफारिशों के साथ पेश कर दी है।वन संरक्षक, वनमंडल टीकमगढ़ ने बताया कि सम्पूर्ण विश्व में मात्र 3 प्रतिशत ही गिद्ध बचे हैं। जिप्स प्रजाति के गिद्धों को आई.यू.सी.एन. ने जोखिम प्रजाति में शामिल किया है। मध्यप्रदेश में भी विगत दो दशक में गिद्धों की संख्या में कमी आई है। इसके मद्देनजर वन विभाग द्वारा गिद्ध संरक्षण के लिए संगोष्ठी के आयोजन सहित विशिष्ट उपाय किए जा रहे हैं। ओरछा में विगत 17 एवं 18 दिसम्बर को गिद्ध गणना प्रशिक्षित विशेषज्ञों की छह टीमों के माध्यम से सिनौनया, क्षत्री समहू, मडोर जहाँगीर महल, कोरी गुलेदा और कारीपाडर क्षेत्रों में वैज्ञानिक तरीके से की गई। गणना के दौरान 125 सफेद पृष्ठ गिद्ध (White Backed Vulture), भारतीय गिद्ध (Long Billed Vulture), गोबर गिद्ध (Egyptian Vulture) और राजगिद्ध गिद्धों के चिन्ह अवासीय क्षेत्रों में पाए गए।गणना रिपोर्ट के मुताबिक ओरछा अभयारण्य के सिनौनिया क्षेत्र में कुल 14 गिद्द पाए गए। इनमें 1 भारतीय, 11 श्वेत पृष्ठ गिद्ध, 2 गोबर गिद्ध और एक घोसला शामिल हैं। क्षत्री समूह में गणना के दौरान 35 गिद्ध, 3 गोबर गिद्द और भारतीय गिद्ध के 14 घोसलें मिले हैं। मडोर क्षेत्र में मात्र एक ही प्रजाति गोबर गिद्ध, 1 गोबर गिद्ध और एक भारतीय गिद्ध का घोसला, कोटी गुलेंदा क्षेत्र में 6 भारतीय गिद्ध, 17 श्वेत पृष्ठ गिद्ध और 3 राजगिद्ध पाए गए।गिद्धों की 22 प्रजातियाँ होती हैं जिनमें से 15 पूर्वी देश और 7 पश्चिमी देश में पाई जाती हैं। गिद्धों के संरक्षण के लिये वन्य-प्राणियों के कानून में 2002 में संशोधन किए गए और वन्य-प्रणाली अधिनियम 1972 की अनुसूची में शामिल किया गया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

तुम्हीं सो गए दास्तां कहते कहते.....!

जुलैख़ा जबीं''हमारा संघर्ष यही होना चाहिए कि दुनिया में सामाजिक न्याय हो, भेदभाव खत्म हो, सबके साथ इंसाफ हो, सबकी जरूरतें पूरी हों. और हमें इस लड़ाई को लड़ते रहना है, सभी के साथ मिलकर, लगातार. ऐसा नहीं कि मैं सिर्फ इस्लाम के नाम पर लडूं, आप सिर्फ हिंदू धर्म के नाम पर लडें, कोई बौद्ध धर्म के नाम पर लड़े- नही हम सबको साथ आना चाहिए. क्योंकि हम, आप और बाक़ी बहुत सारे यही कह रहे हैं कि सामाजिक न्याय हो, बराबरी हो, गैर बराबरी खत्म हो, जो इस गैर बराबरी को बढ़ावा देने वाले हैं उन सभी के खिलाफ हमें एकजुट होकर लड़ना होगा. यही देश भक्ति है और सबसे बड़ी इबादत भी.’’ (डा इंजीनियर)दुनिया में कट्टरपन के खिलाफ सदभावना के लिए, मजहबी नफरत के खिलाफ अमन के लिए, सांप्रदायिक हिंसा के खिलाफ बहनापे और भाइचारे के लिए, सामाजिक अन्याय के खिलाफ इंसाफ के लिए आजीवन संघर्षरत डा असगर अली इंजीनियर पिछले एक बरस से हमारे बीच नहीं रहे. मगर इंसानी समाज में इंसानियत की स्थापना के लिए, मोहब्बत की जो मशाल उन्होंने जलाई है वो रहती दुनिया तक क़ायम और रौशन रहेगी. हर तरह के कटटरपन और सामंतवाद के खिलाफ डा. इंजीनियर ने अपनी आवाज बुलंद की है. अपनी कलम के जरिए, शिक्षण और प्रशिक्षण के जरिए, सभाओं, गोष्ठियों, सेमीनार, कार्यशालाओं के जरिए, आम जनता के नजदीक पहुंचने के हर संभव तरीकों और माध्यमों का इस्तेमाल वे अपने आखिरी दम तक करते रहे हैं. जातिवादी नफरत के खिलाफ उनकी कलम की धार पीड़ितों के पक्ष में हमेशा तेज रही. डा इंजीनियर हिंदोस्तानी गंगा-जमनी तहज़ीब, संप्रभुता और विविधता में एकता के जबरदस्त हामी रहे हैं. वे हमेशा कहा करते थे “बेशक आस्था जरूरी है मगर जब आस्था अंध विश्वास की शक्ल ओढ़ लेती है तब वह इंसानी समाज के लिए खतरनाक हो जाती है.” और यहीं से शुरू होती है वो जंग जिसका रास्ता और तरीक़ा डा असगर अली इंजीनियर ने हम सबको दिखाया है.सेंटर फार स्टडी आफ सोसायटी एंड सेक्युलरिज्म के अध्यक्ष और इस्लामिक विषयों के प्रख्यात विदवान डा असगर अली इंजीनियर की पहचान मजहबी कटटरवाद के खिलाफ लगातार लड़ने वाले योद्धा के तौर पे मानी जाती रहेगी. डा इंजीनियर मानना था कि दुनियां में जहां पर भी इस्लाम के मानने वालों पर जुल्म हुआ है, वहां के लोग लड़ाई के लिए उठ खडे हुए हैं. वे मानते हैं कि ’’कट्टरपंथ मजहब से नहीं सोसायटी से पैदा होता है’’ उनकी राय में ’’भारतीय मुसलमान इसीलिए अतीतजीवी हैंे क्योंकि यहां के 90 फीसदी से ज्यादा मुसलमान पिछड़े हुए हैं और उनका सारा संघर्ष दो जून की रोटी के लिए है इसलिए उनके भीतर भविष्य को लेकर कोई ललक नहीं है’’. यही नहीं, हिंदू कट्टरपंथ की वजह बताते हुए वे कहते है कि ’’जब दलितों, पिछड़ों व आदिवासियों ने अपने हक मांगने शुरू किए तो ब्राहमणों को अपना पावर खतरे में नजर आया और उन्होंने मजहब का सहारा लिया, ताकि धर्म के नाम पर सबको साथ जोड़ लें, लेकिन ये सोच कामयाब होती नजर नहीं आ रही है इसलिए उनका कटटरपंथ और तेजी से बढता जा रहा है. ताकि वह जरूरी मुददों से लोगों का ध्यान हटाएं और हिंदू धर्म के नाम पर सबको एक करने की कोशिश करें. और यही इसकी बुनियादी वजह है’’. जब दुनिया में इस्लामी आतंकवाद का प्रोपेगंडा अपने चरम पे था, हमारे मुल्क के अंदर भी मुसलमानों को लेकर शक-ओ-शुबहा बढ़ने से बेगुनाहों पर सरकारी जुल्म बढने लगे और सांप्रदायिक दंगों में जानो माल का इकतरफा नुकसान, बेकुसूर नौजवानों की गिरफतारी, झूठे मुकदमे, फर्जी एनकाउंटर बढ़ने लगे, समाज में आपसी नफरत बढ़ने लगी और मुस्लिम समाज दहशत की वजह से खुद अपने में सिमटने लगा, और कुछ स्वार्थी राजनैतिक तत्वों के जरिए, सुनियोजित तरीके से फैलाई जा रही नफरत से निपटने के लिए, शिक्षण प्रशिक्षण के ज़रिए, समाज मेें समरसता, बहनापा, भाईचारा क़ायम करने डा. इंजीनियर ने आल इंडिया सेक्युलर फोरम की शुरूआत की. जिसमें उनके अलावा देश की कई जानी पहचानी सेक्यूलर हस्तियां शामिल हुईं. इसके साथ ही देश में किए जा रहे सांप्रदायिक दंगों के पीछे की असलियत जानने के लिए उन्होंने खुद ही जांच दल गठित कर, घटनास्थलों में जाकर तफतीश की, रिपोर्ट तैयार की और संबंधित विभागों, राज्यपालों व केंद्र और राज्य सरकारों को सौंपी. मुल्क में बढ़ती जा रही मजहबी कटटरता पे उनका स्पष्ट मानना रहा है कि कटटरपंथ मजहब से पैदा नहीं होता वह मौजूदा समाज से पैदा होता है. बडी बेतकल्लुफ़ी से वे बताते हैं, आज से क़़रीब 70 बरस पहले देश में मुस्लिम लीग की मज़़बूती के पीछे भी यही वजहें थीं. क्योंकि उस वक्त जो मुस्लिम एलीट वर्ग यूपी, बिहार वगैरह का था, उसको लगा कि आजाद हिंदोस्तान में उसके हाथ से सत्ता पावर निकल जाएगा. इसलिए वे मुस्लिम लीग में गए उन्हें लगा कि लीग उन्हें और उनके प्रभुत्व को बचा लेगी. और लीग ने पाकिस्तान बनवा डाला और यहां का एलीट क्लास ये सोचकर पाकिस्तान चला गया कि वहां उनका भविष्य महफूज़़ रहेगा. मगर वहां की हकीक़़त आज हमारे सामने है कि धार्मिक कटटरपंथ के एवज़ बने किसी देश का भविष्य कितना अंधकारमय होता है. यही हिंदू कटटरपंथियों के साथ हो रहा है. वे सोचते हैं कि अगर वे हिंदू धर्म का सहारा नहीं लेंगे तो ये दलित, पिछड़े, आदिवासी सब सत्ता में आ जाएंगे और इसीलिए इन सबको सत्ता के पावर से दूर रखने के लिए हिंदू धर्म की बात करते हैं. वे कटटरपंथ की बात मजहब का नाम लेकर करते हैं ताकि बहुसंख्यक जन उनके साथ जुड़ जाए.डा इंजीनियर लोकतंत्र में अटूट विश्वास रखने वालों में रहे हैं. वे कहते हैं “चूंकि यहां लोकतंत्र है और दलित, पिछड़े भी इसे समझ रहे हैं कि वे लोकतांत्रिक तरीके से ही इसका मुकाबला कर सकते हैं. अगर आज लोकतंत्र न रहे और इस तरह की राजनीति बेखौफ बढती रहे तो वे सबको जेल में डाल देंगे, फांसी चढा देंगे, गोली मार देंगे, और फिर सब चुप हो जाएंगे तब तक के लिए, जबतक फिर से लोकतंत्र नहीं आ जाता..“डा इंजीनियर ने औरतों खासकर मुस्लिम औरतों के आर्थिक सामाजिक हालात सुधारने के लिए बहुत काम किया है. उन्होंने अपनी क़लम से मजहब के उन स्वयंभू ठेकेदारों के खिलाफ आवाज बुलंद की है जिन्होंने मुस्लिम औरतों के कुदरती, इंसानी हक़ मजहब के नाम पर दबा रखे हैं. इसके लिए उन्होंने ’’ क़ुरआन में औरतों के हक़’’ नाम से एक किताब भी लिखी साथ ही इस विषय पे बाकायदा प्रशिक्षण शिविरों का भी आयोजन पूरे मुल्क में किया. डा. साहब चाहते थे कि मुस्लिम समुदाय में से ही उच्च शिक्षित खातून आगे बढ़ें और अरबी का ज्ञान हासिल करें ताकि क़ुरआन में दिए गए अपने हक़ूक़ मर्दवादी समाज से हासिल कर सकें. बतौर भाषा अरबी सीखने और सिखाने के लिए अंग्रेजी, उर्दूू और हिंदी का प्राइमर भी तैयार कर चुके थे और इसका इंतेजाम उन्होंने बांबे स्थित अपने आफिस में कर भी रखा था. ताकि बाहर से आई हुई कुछ चुनिंदा खातून इसमें महारत हासिल कर सकें. लेखिका को भी आपने अपनी मंशा से न सिर्फ अवगत कराया था बल्कि उनके पास रहकर अरबी की पढ़ाई पूरी करने का आफर भी दिया था. उनका खाब था कि कुछ हिंदोस्तानी ख्वातीन सामाजिक न्याय, बराबरी और औरतों के हक़ुक़ से संबंधित कुरआन के रौशन पहलू को तर्जुमे के साथ आमजन तक पहुंचाने का जिम्मा उठाएं.. वे कहते हैं कि ’’जब समाज हमेशा एक सा नहीं रह सकता बदल जाता है, तो उसके क़वानीन (क़ानून) एक से कैसे रहेंगे ? उन्हें भी समाज में होने वाले बदलाव के साथ बदलना ही होगा’’. बेशक डा. इंजीनियर आज हमारे बीच नहीं रहे मगर इंसानी दुनिया से नफरत, गैर बराबरी और बेइंसाफी मिटाने के लिए, किए गए उनके तमाम काम और काविशों का बोलबाला कायम रखने के लिए, उनके छेडे़ गए जेहाद के बिगुल को सांस देेने की जरूरत है. यही डा़ असग़र अली इंजीनियर को सच्ची ख़िराजे अक़ीदत (श्रद्धांजली)होगी

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

राष्ट्रपति करेंगे भोपाल में देश के  जनजातीय संग्रहालय का लोकार्पण

अपनी प्रकृति के अनूठे जनजातीय जीवन, देशज ज्ञान, परम्परा और सौंदर्यबोध पर केन्द्रित अंतर्राष्ट्रीय स्तर के जनजातीय संग्रहालय का श्यामला हिल्स, भोपाल में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 6 जून को करेंगे। संग्रहालय में मुख्य रूप से प्रवेश-द्वार, दीर्घा-पथ, सूचना-केन्द्र, प्रदर्शनी-दीर्घा और सांस्कृतिक वैविध्य, जीवन-शैली, कला-बोध, देव-लोक एवं अतिथि राज्य छत्तीसगढ़ की विशेषताओं को समेटे हुए पाँच दीर्घा बनायी गयी हैं।जनजातीय संग्रहालय में प्रदेश की जनजातियों के जीवन, बहुविध शिल्प, चित्र, आभूषण, पहनावा, खेती-किसानी के उपकरण और जीवनोपयोगी अन्यान्य वस्तुओं को प्रदर्शित किया गया है। जनजातीय जीवन, संस्कृति और कला परम्परा में उत्सुक अध्येताओं, जिज्ञासुओं और शोधार्थियों के साथ-साथ सामान्यजनों को मध्यप्रदेश के जनजातीय जीवन का वैशिष्ट्य एक ही परिसर में देखने-समझने और अंतःक्रिया के लिये उपलब्ध रहेगा।जनजातीय संग्रहालय आदिवासी जीवन की अंतर्चेतना को उसकी समग्रता में ही समझने और अभिव्यक्त करने की कोशिश करेगा। संग्रहालय का दायित्व तथा ध्येय शहरी एवं आदिवासी समाज के प्रति और दोनों के बीच परस्पर संवाद की पृष्ठभूमि तैयार करना है। इसी कारण दीर्घाओं में जहाँ एक ओर प्राकृतिक उपादानों मसलन पुआल पत्ते, पत्थर, मिट्टी, बाँंस, लकड़ी, सूखे वृक्षों एवं टहनियों का भरपूर इस्तेमाल किया गया है, वहीं दूसरी ओर आधुनिक औजारों, तकनीक, दृश्य-श्रव्य माध्यमों और प्रकाश संयोजन का भी इस्तेमाल किया गया है।संग्रहालय के प्रमुख भागप्रवेश द्वार- जनजातीय संग्राहालय भवन के मुख्य द्वार को नर्मदा नदी, नदी के किनारे विकसित जनजातीय जीवन और कथाओं से चित्रांकित किया गया है।दीर्घा पथ-सूचना-केन्द्र सोवीनियर शाप- जनजातीय दीर्घा के अतिरिक्त गलियारों, दर्शकों के लिए सूचना केन्द्र, सोवीनियर शाप और पुस्तकालय भी संग्रहालय का हिस्सा है। सुतली-मूज से बनी खटिया, बाँस से बने टट्टे से पार्टीशन का प्रदर्शन भी देखने लायक है।प्रदर्शनी दीर्घा- इस दीर्घा में प्रदेश के विभिन्न आदिवासी समुदायों बैगा, गोंड, भील, सहरिया, कोल, कोरकू, भारिया आदि क्षेत्र के बच्चों के खेल का प्रदर्शन किया गया है। इस दीर्घा को एकोस्टिकस को प्रस्तुत करने तथा प्रकाश संयोजन के लिए मटकों का प्रयोग गौर करने लायक है।दीर्घा एक- इस दीर्घा में प्रदेश के सांस्कृतिक वैविध्य को दिखाया गया है। मध्यप्रदेश के मानचित्र के मध्य में एक विशाल वट वृक्ष बनाया गया है। मानचित्र में नीचे प्रदेश की सभी प्रमुख जनजातियों की भौगोलिक उपस्थिति को अनेक महत्वपूर्ण प्रतीकों के माध्यम से दर्शाया गया है।दीर्घा दो- दीर्घा-दो में जनजातियों की जीवन शैली को दिखाया गया है। जनजातीय जीवन में विविध पक्षों की जानकारी अत्याधुनिक माध्यमों से दी गयी है। जनजातियों के आवास में पिछले पाँच-सात दशक में क्या बदलाव आए हैं, इन्हें भी प्रदर्शित किया गया है।दीर्घा तीन- यह कलाबोध दीर्घा है। दीर्घा में साज-सज्जा, सिंगार और गहनों का प्रदर्शन किया गया है। इसके साथ ही जीवन-चक्र से जुड़े संस्कारों, ऋतु-चक्र से जुड़े गीत-पर्वों, मिथकों और अनुष्ठानों को समेटा गया है।दीर्घा चार- इस दीर्घा को देवलोक के रूप में प्रदर्शित किया गया है। इसको टिमटिमाते तारों और नक्षत्रों से सजाया गया है। जनजातियों की देवी-देवताओं को प्रदर्शित किया गया है। यहाँ पहुँचने पर लगता है कि वास्तव में स्वर्ग में आ गये।दीर्घा पाँच- इस दीर्घा में अतिथि राज्य छत्तीसगढ़ की आदिवासी संस्कृति को प्रस्तुत किया गया है। यहाँ मावली माता की गुड़ी, शीतला माता का स्थान, घोटुल, करमासेनी वृक्ष, एक गली जिसमें कुम्हार, पनिका, लोहार, सुनारी के घर और उनके औजार प्रदर्शित किए गए हैं।इस तरह से जनजातीय संग्रहालय में मध्यप्रदेश के साथ ही छत्तीसगढ़ की जनजातियों की सम्पूर्ण संस्कृति को एक ही स्थान पर प्रदर्शित करने का प्रयास किया गया है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

भोपाल में बन रहा है हज हॉउस

मुख्यमंत्री ने कहा सरकार मुसलमानों के साथ एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शिक्षा, कौशल, रोजगार के ज्यादा से ज्यादा अवसर उपलब्ध कराकर अल्पसंख्यक समुदाय को मजबूत बनाने और तरक्की का रास्ता दिखाने के लिये राज्य सरकार संकल्पित है। उन्होंने कहा कि दीन-मजहब के रास्ते पर चलते हुए प्रदेश में शराब दुकान और कारखाने खोलने की अनुमति नहीं दी जायेगी। श्री चौहान भोपाल में हज हाउस के शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हज हाउस तक जाने वाली कच्ची सड़क पक्की बनाई जायेगी। इन्दौर और भोपाल दोनों स्थानों से हज की उड़ाने जायेंगी। हज हाउस का काम जल्दी पूरा करने के निर्देश दिये गये हैं।श्री चौहान ने प्रदेश से आये शहर काजियों और उलेमाओं का स्वागत करते हुए कहा कि भाईचारा, समानता और आपसी प्रेम ही जीवन की बुनियाद है। दीन-मजहब मानवता के लिये जीना और सेवा करना सिखाता है। उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा करना सबसे बड़ा काम है। इसीलिये एक रूपये किलो गेंहूं, दो रूपये किलो चावल देने, बिजली देने, किसानों के ब्याज रहित कर्ज देने जैसे कदम उठाये गये हैं।शिक्षा को विकास के लिये सर्वाधिक महत्वपूर्ण संसाधन बताते हुए श्री चौहान ने अल्पसंख्यक समुदाय से अपील की कि वे अपने बच्चों को ज्यादा से ज्यादा पढ़ायें। राज्य सरकार ने पढ़ाई लिखाई के पूरे इंतजाम किये हैं। मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक स्वरोजगार योजना और मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि अपना स्वयं का करोबार शुरू करने के लिये राज्य सरकार अल्पसंख्यक युवाओं को पूरी सहायता देगी।श्री चौहान ने कहा कि सभी समुदायों को मिलकर ऐसा वातावरण बनाने के लिये आगे आना होगा जिसमें माताओं बहनों के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली मानसिकता सिर उठाने की हिम्मत नहीं कर पायें।अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री अजय विश्नोई ने कहा कि अल्पसंख्यकों के विकास की योजनाओं और क्रियान्वयन के केन्द्र सरकार ने भी तारीफ की है। हज यात्रियों के प्रशिक्षण, बच्चों को स्कालरशिप देने, व्यवसायिक शिक्षा देने, उच्च शिक्षा के लिये वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने जैसे कई प्रयास हैं जिनका व्यापक प्रभाव पड़ा है। इससे अल्पसंख्यक समुदाय मजबूत हुआ है। समुदाय के हित में काम करने वालों को राज्य द्वारा पुरस्कृत करने की भी पहल की गई है।सांसद एवं राज्य भाजपा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि लम्बे इंतजार के बाद आज का विशेष अवसर आया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने बिना किसी भेदभाव और पूर्वाग्रह के सभी समुदायों और वर्गों के लिये विकास के काम किये हैं।इस अवसर पर अल्पसंख्यक समुदाय के उत्कृष्ट काम करने वालों को राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। श्रीमती फिरोजा खान को शहीद अशफाक़ उल्लाह खाँ राज्य स्तरीय पुरस्कार, श्री अजीज उददीन शेख को अब्दुल हमीद खंा राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शेख रियाजुददीन पटेल को मौलाना अब्दुल कलाम आजाद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। हज हाउस का डिजाईन तैयार करने वाली संस्था मेसर्स महबूब एण्ड एसोसिएट को एक लाख रुपये का चैक भेंट किया गया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मध्यप्रदेश की पर्यटन संभावनाओं को खंगाला जाएगा

पर्यटन केन्द्रों को जोड़ने वाली लिंक रोड प्राथमिकता से बनें प्रदेश की पर्यटन की व्यापक संभावनाओं को खंगाला जाएगा। राज्य में छह नए टूरिस्ट डेवलपमेंट जोन विकसित किए जाएंगे। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये एशियन विकास बैंक से ऋण भी लिया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिये हैं कि पर्यटन केन्द्र से जुड़ने वाले लिंक रोडों का प्राथमिकता से निर्माण किया जाय। श्री चौहान आज यहाँ राज्य पर्यटन विकास परिषद की बैठक में पर्यटन विकास के कार्यों तथा नये प्रस्तावों की समीक्षा कर रहे थे।बैठक में वित्त मंत्री राघवजी, जलसंसाधन मंत्री जयंत मलैया, लोक निर्माण मंत्री नागेन्द्र सिंह, खेल एवं युवा कल्याण एवं पर्यटन राज्य मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष मोहन यादव, मुख्य सचिव आर परशुराम भी मौजूद थे।बैठक में बताया गया कि राज्य में छह नए टूरिस्ट डेवलपमेंट जोन प्रस्तावित हैं। इनमें सलकनपुर जिला सीहोर, चित्रकूट, जिला सतना एवं पन्ना, चोरल जिला इन्दौर, महेश्वर जिला खरगोन और अमरकंटक जिला अनूपपुर शामिल हैं। इन जोनों में पर्यटन के क्षेत्र में निवेश करने वालों को विशेष सहूलियतें मिलेंगी। अगले वर्ष फरवरी माह में खजुराहो में इन्टरनेशनल गिफ्ट फेयर के आयोजन की तैयारी की जा रही है। पर्यटन केन्द्रों के संबंध में सैलानियों को जानकारी उपलब्ध कराने के लिए आधुनिक तकनीक क्विक रिसपांस कोड और नियर फील्ड कम्युनिकेशन्स जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाएगा। विद्यार्थियों में पर्यटन के प्रति अभिरूचि बढ़ाने के लिए पर्यटन विकास निगम विशेष पैकेज भी बनाएगा। भोपाल शहर के बीच स्थिल ताजमहल, बेनजीर पैलेस, दतिया, ओरछा, छतरपुर, टीकमगढ़ आदि नगरों में स्थित हेरीटेज भवनों के रख-रखाव सहित हेरीटेज होटल बनाने के प्रस्तावों पर भी बैठक में चर्चा हुई।पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक राघवेन्द्र कुमार सिंह ने निगम के मीडिया प्लान, उपलब्धियों और कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण किया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

भोपाल का ‘गोल घर’ नवाबकालीन संग्रहालय बना

एम.पी.मिश्राभोपाल शहर के शाहजहाँनाबाद में परी पार्क के पास बने इस गोलाकार भवन गुलशन-ए-आलम को गोल घर के नाम से जाना जाता है। भवन का निर्माण नवाब शाहजहाँ बेगम (1868-1901) के शासन में हुआ था। यह गोलाकार भवन दो दर्जन दरवाजों से युक्त है। इसके गोल भाग में सीढ़ियाँ हैं, जो ऊपर की ओर जाती है। ऊपरी कक्ष में गुम्बद है। स्तम्भ गोल और दरवाजे अलंकृत हैं। गुम्बद में बैंगनी, पीला, नारंगी, लाल, भूरा और हरे रंग के उपयोग से चित्रकारी की गई है। ऊपर की ओर गोलाकार बरामदा है जो टीन की शीट से आच्छादित है, जिन्हें लकड़ी के खम्भों पर आधारित किया गया है। मूल रूप में इसमें पर्शियन शैली का बगीचा था जिसे जन्नत बाग के नाम से जाना जाता था।इस भवन में पहले शाहजहाँ बेगम का कार्यालय स्थापित रहा। फिर चिड़िया घर के रूप में इसका उपयोग किया गया, जिसमें विभिन्न पक्षियों का संग्रह हुआ करता था। कहा जाता है कि नवाब शाहजहाँ बेगम के काल में इस कक्ष में सोने-चाँदी के धागे रखे जाते थे जिन्हें चुनकर वे घोंसला बनाती थी जिसे उनके द्वारा महारानी विक्टोरिया को भेंट किया गया था। यहाँ मनोरंजन के लिये नवाबकालीन बेंड द्वारा रोज शाम को संगीत बजाया जाता था।शाहजहाँ बेगम द्वारा 16 नवम्बर 1868 को भोपाल राज्य की सत्ता संभालते ही कई भवनों का निर्माण करवाया गया। उन्होंने सिटी अस्पताल, ताजमहल, नूर मस्जिद, बेनजीर महल, नूरमहल, निशात मंजिल, नवाब मंजिल, आमी मंजिल, ताजुल मस्जिद सहित जेलखाना और लाल कोठी आदि अनेक भवन का निर्माण करवाया।कालांतर में गोल घर का उपयोग नवाब के वंशजों ने अपने कार्यालय के रूप में किया। बाद में इसमें शासकीय रेलवे पुलिस का कार्यालय भी रहा।भोपाल में किया जाने वाला जरी का काम सबसे प्रसिद्ध है। जरी वर्क के कुछ नमूने गोल घर में प्रदर्शित किये गये हैं।भोपाल शहर में शायरी का प्रचलन भी बहुत अधिक रहा है। भोपाल में मुल्ला रमूजी, बरकतुल्लाह, माशूक अली खाँ जौहर, असद भोपाली, ज्ञानचंद जैन, जां निसार अख्तर, इकबाल मजिद जैसे अनेक मशहूर शायर हुए हैं। इसके अलावा नवाबकालीन चार बैंत की शुरूआत और उसके चलन के बारे में गोल घर में दर्शाया गया है। नवाबकालीन अभिलेखों का प्रदर्शन जैसे नवाब हमीदउल्ला का पासपोर्ट और डायरियाँ और प्रमुख पत्राचार आदि प्रदर्शित किये गये हैं। इसके साथ ही नवाबकालीन बर्तन, बाट (वजन), पानदान, तश्तरियों आदि का प्रदर्शन भी किया गया है।गोल घर संग्रहालय में नवाबकालीन कला, संस्कृति, सामाजिक जीवन की झलकियाँ प्रदर्शित की गई हैं। संग्रहालय का उद्देश्य भोपालवासियों को उनकी विरासत से अवगत करवाना है। यह संग्रहालय प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक जन-सामान्य के लिये खुला रहेगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

देश-भक्ति का टी.वी . चैनल  शुरू करने का प्रयास होगा

मध्यप्रदेश के संस्कृति मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने कहा कि देश में देश-भक्ति आधारित टी.व्ही. चेनल शुरू करने का प्रयास किया जायेगा। श्री शर्मा भोपाल में रेडियो आजाद हिन्द की प्रथम वर्षगांठ समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि समाज के लोग भी देश-भक्ति के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभायें। उल्लेखनीय है कि 25 मार्च, 2012 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रेडियो आजाद हिन्द का शुभारंभ किया था। यह रेडियो 90.8 मेगाहर्टज् पर सुना जाता है।संस्कृति मंत्री ने कहा कि हम पहले पवित्र सोच के साथ योजना बनाते हैं और फिर उसके क्रियान्वयन के लिए हरसंभव प्रयास करते हैं। उसी का परिणाम है कि हम प्रदेश में वीरभारत परिसर, रंगमंडल, नाट्य विद्यालय और रेडियो आजाद हिन्द की शुरूआत कर सके।प्रथम वर्षगांठ पर भारत भवन में गोल्डन ग्रेटस, मुम्बई द्वारा देश-भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में वंदे-मातरम्, जो समर में हो गये अमर, अल्लाह तेरो नाम ईश्वर तेरो नाम, आज हिमालय की चोटी से, इंसाफ की डगर पर, नन्हा मुन्ना राही हूँ, हम लायें हैं तूफान से कश्ती निकाल कर, आओ बच्चों तुम्हें दिखायें, दे दी हमें आजादी, वतन की राह में वतन के, ऐ मेरे प्यारे वतन, तू हिन्दू बनेगा न मुसलमान बनेगा, मेरा रंग दे बसंती चोला, अब कोई गुलशन न उजड़े और ओ पवन वेग से उड़ने वाले घोड़े, जैसे देश-भक्ति तराने प्रस्तुत किये गये।रेडियो आजाद हिन्द का प्रतिदिन सुबह 7 से 12 और शाम 5 से 10 बजे तक प्रसारण होता है। इसमें भक्ति संगीत, महापुरूषों के जीवन के सकारात्मक पहलुओं पर आधारित ‘जीवन सौरभ’, लेखकों-रचनाकारों से रू-ब-रू कराता ‘वागर्थ’, संस्कृति संवाद, आजादी-ए-क्विज शो, देश-भक्ति गीतों पर आधारित ‘वतन का राग’ और रणबाँकुरों की आत्म-कथा पर केन्द्रित ‘सुनहरी यादों’ का प्रसारण किया जाता है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

फ्रांस में होगा मध्यप्रदेश का सांस्कृतिक उत्सव

एमपी के संस्कृति मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने कहा कि फ्रांस में मध्यप्रदेश का सांस्कृतिक उत्सव करवाने पर विचार किया जायेगा। श्री शर्मा भारत में चल रहे फेस्टिवल ऑफ फ्रांस के अंतर्गत आज रवीन्द्र भवन में ‘‘पेन एण्ड प्लेजर एट द कोर्ट ऑफ वर्सेल्स’’ के सांगीतिक कार्यक्रम में बोल रहे थे। कार्यक्रम उस्ताद अलाउद्दीन खाँ संगीत एवं कला अकादमी मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद और द आलियांस फ्रांसेस डी भोपाल के सहयोग से करवाया जा रहा है। कार्यक्रम में बारोक क्लासिकल म्युजिक पर आधारित सांगीतिक प्रस्तुति फ्रांसीसी कलाकारों द्वारा दी गई।संस्कृति मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि यह कार्यक्रम फ्रांस और भारत के बीच सांस्कृतिक समरसता का एक उदाहरण बनेगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की कला और संस्कृति देश और विदेश में फैले, इसके पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। श्री शर्मा ने द आलियांस फ्रांसेस डी, भोपाल द्वारा किए जा रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की।फ्रांस के राजदूत श्री फ्रोंसुआ रीशिए ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से भारत और फ्रांस के बीच संस्कृति सहित अन्य क्षेत्रों में और बेहतर एवं सहयोगात्मक संबंध बनेंगे। उन्होंने कहा कि यह उनकी पहली भोपाल यात्रा है। इस यात्रा से वह जहाँ भोपाल शहर की खूबसूरती से रू-ब-रू हो सके, वहीं यहाँ रहने वाले फ्रेंच लोगों से मिलकर बहुत खुश हैं।संस्कृति सचिव श्री पंकज राग ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बारोक संगीत पाश्चात्य संगीत की एक शैली है। इसमें हार्पिसीकॉर्ड वाद्य यंत्र का उपयोग किया जाता है। यह बहुत पुराना वाद्य यंत्र है। श्री राग ने कहा कि यह कार्यक्रम यादगार रहेगा।सांस्कृतिक संध्या में सुश्री माईलिस द विलुत्रे का गायन, सुश्री आलिस पिसरौ का वायलिन वादन, सुश्री विओलेन कोसा का हार्पिसीकॉर्ड वादन और सुश्री एनाबेल लुईस का चैलो वादन उल्लेखनीय रहा।इस दौरान कौन्सुल जनरल फ्रांस (मुम्बई) जों राफेल पेत्रेनिये और द आलियांस फ्रांसेस डी, भोपाल के संचालक जूलियाँदाल वास्को, संचालक संस्कृतिश्रीराम तिवारी एवं सुधी श्रोता उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

कला एवं संस्कृति के संरक्षण के प्रयास मिलकर हो

खजुराहो नृत्य उत्सव के शुभारंभ लक्ष्मीकांत शर्मा ने किया मध्यप्रदेश के संस्कृति एवं जनसंपर्क मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने कहा है कि प्रदेश में भारतीय कला एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिये राज्य सरकार द्वारा कोई कमी नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होंने इसके लिये जन-सहयोग का भी आग्रह किया। श्री शर्मा आज खजुराहो में 39वें खजुराहो नृत्य उत्सव के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर अनुसूचित-जाति कल्याण राज्य मंत्री एवं छतरपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री हरिशंकर खटीक, संस्कृति सचिव श्री पंकज राग एवं कमिश्नर सागर श्री आर.के. माथुर भी मौजूद थे।संस्कृति मंत्री शर्मा ने कहा कि खजुराहो नृत्य उत्सव की दुनियाभर में विशिष्ट पहचान है। इस पहचान को बनाये रखने के लिये संस्कृति विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि खजुराहो के मंच पर अंतर्राष्ट्रीय-स्तर के कलाकारों को अपनी प्रस्तुति देने की इच्छा रहती है। इस उत्सव से प्रदेश में शास्त्रीय नृत्य के प्रति जन-सामान्य में एक विशेष जुड़ाव होता है। मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना की चर्चा करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि इस अभिनव योजना से प्रदेशवासी अपनी प्राचीन परम्पराओं से जुड़ सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्राचीन नगरी उज्जैन में इस साल संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने के लिये विश्व संस्कृत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।संस्कृति मंत्री श्री शर्मा ने मध्यप्रदेश राज्य रूपंकर कला प्रदर्शनी के 10 प्रतिभागी को सम्मानित कर पुरस्कार वितरित किये। इस अवसर पर केरल की प्रदर्शनकारी कलाओं की कला-यात्रा प्रदर्शनी ‘नेपथ्य’, ललित कलाओं के मेले पर आधारित प्रदर्शनी ‘आर्ट-मार्ट’ एवं मध्यप्रदेश राज्य रूपंकर कला प्रदर्शनी भी लगायी गयी।प्रभारी मंत्री खटीक ने कहा कि प्रदेश में विभिन्न कलाओं की प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिये कई प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बुंदेलखण्ड की अपनी एक विशिष्ट पहचान है। इस अंचल की लोक-कलाओं के संरक्षण के लिये राज्य सरकार द्वारा विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। उस्ताद अलाउद्दीन खाँ संगीत एवं कला अकादमी के निदेशक श्री गणेश बागदरे ने स्वागत उद्बोधन दिया।नृत्य समारोह के पहले दिन शर्मिष्ठा मुखर्जी एवं साथियों का कथक नृत्य, डोना गांगुली एवं रघुनाथ दास द्वारा ओडिसी नृत्य तथा उमा नम्बूदरीपाद सत्यनारायण द्वारा भरतनाट्यम की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं। अतिथियों द्वारा इन कलाकारों को सम्मानित भी किया गया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

39वाँ खजुराहो नृत्य समारोह 20 से

पहले दिन डोना गांगुली एवं रघुनाथ दास का ओडिसी नृत्यखजुराहो नृत्य समारोह 20 से 26 फरवरी तक खजुराहो जिला छतरपुर में होगा। यह 39वाँ समारोह है। समारोह की सभी प्रस्तुति शाम 7 बजे से होंगी। शुभारंभ संस्कृति मंत्री श्री लक्ष्मीकांत शर्मा करेंगे। इस दौरान सांसद श्री जितेन्द्र सिंह बुंदेला, अनुसूचित-जाति कल्याण राज्य मंत्री श्री हरिशंकर खटीक और विधायकगण भी उपस्थित रहेंगे। समारोह में प्रवेश निःशुल्क है।समारोह में पहले दिन शर्मिष्ठा मुखर्जी और साथियों का कथक, डोना गांगुली तथा रघुनाथ दास का ओडिसी और उमा नम्बूदिरीपाद सत्यनारायणन् का भरतनाट्यम नृत्य होगा। दूसरे दिन टीना ताम्बे कथक, ब्रिजिट शतनियर एवं मोम चटर्जी गांगुली समकालीन युगल और शर्मिला बिस्वास एवं साथी ओडिसी नृत्य प्रस्तुत करेंगे।तीसरे दिन 22 फरवरी को अन्वेषा दास भरतनाट्यम, पूर्णाश्री राउत एवं लकी मोहंती ओडिसी युगल और वेंकट वेम्पति एवं साथी कुचिपुड़ी समूह की प्रस्तुति देंगे। चौथे दिन अमृता बेवूर सेन द्वारा भरतनाट्यम्, हेमंत एवं वैशाली पंवार द्वारा कथक युगल, आनंदा शंकर जयंत, स्नेहा मागपु, कृतिका वर्षा तथा जिनकराज द्वारा कुचिपुड़ी एवं भरतनाट्यम तथा शमा भाटे एवं साथी द्वारा कथक समूह नृत्य प्रस्तुत किया जायेगा।समारोह में पाँचवें दिन-24 फरवरी को गोपिका वर्मा का मोहिनीअट्टम, सरला कुमारी एवं पेरिनी श्रीनिवास राव का कुचिपुड़ी-पेरिनी युगल और ए. लक्ष्मणास्वामी एवं साथी का भरतनाट्यम समूह नृत्य होगा। छठवें दिन पार्वती दत्ता एवं साथी द्वारा सात शैलियों पर केन्द्रित समूह नृत्य, शैलजा नलवड़े द्वारा कथक, अप्पुकुट्टन स्वरलयम् द्वारा कथकली और प्रतिभा प्रह्लाद एवं साथी द्वारा भरतनाट्यम प्रस्तुत किया जायेगा। समारोह के अंतिम दिन 26 फरवरी को निरूपमा एवं राजेन्द्र कथक समूह, आलोका कानूनगो ओडिसी और उमा डोगरा एवं साथी कथक समूह नृत्य की प्रस्तुति देंगे।समारोह में ‘नेपथ्य’ शीर्षक से केरल की प्रदर्शनकारी कलाओं की कला-यात्रा, ‘आर्ट-मार्ट’ शीर्षक से ललित कलाओं का मेला और ‘अलंकरण’ के अंतर्गत मध्यप्रदेश राज्य रूपंकर कला प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

गुर्जर समाज जाति नहीं एक पूरी संस्कृति है

मध्यप्रदेश के राज्यपाल राम नरेश यादव ने आज यहाँ स्थानीय तुलसीनगर स्थित गुर्जर भवन में गुर्जर समाज के प्रांतीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी समाज तब तक उन्नत नहीं कर सकता जब तक उसके लोग शिक्षित न हों। खासतौर से समाज की महिलाओं को शिक्षित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि गुर्जर समाज के बुद्धिजीवी वर्ग को समाज के सभी बच्चों और महिलाओं को शिक्षित करने के संयुक्त प्रयास करने होंगे। शिक्षा का सबसे बड़ा लाभ यह है कि समाज से ऊँच-नीच की भावना खत्म होती है।राज्यपाल श्री यादव ने कहा कि एक अच्छे समाज में पहचान बनाने के लिए बहुत जरूरी है कि सदियों से चली आ रही कुप्रथाओं और कुरीतियों से मुक्त होकर समतामूलक समाज का निर्माण करें। समाज के सभी लोगों को निजी लाभ-हानि से ऊपर उठकर और अपनी महत्वाकांक्षाओं से मुक्त होकर समाज की उन्नति होती है। निजी राग-द्वेष समाज-विकास के आड़े नहीं आना चाहिए। समूह हमेशा ही व्यक्तिगत हित से ऊपर होता है।इस अवसर पर राज्यपाल यादव ने मध्यप्रदेश पुलिस सर्विसेज में चयनित होने पर सुधीर गुर्जर, अनिल गुर्जर, शैलेन्द्र गुर्जर, उदयभान गुर्जर को सम्मानित किया। इसी क्रम में निर्मल गुर्जर दतिया, गौरव गुर्जर डबरा, सुश्री सृष्टि गुर्जर भिण्ड और मेडिकल एजुकेशन के लिए चयनित होने पर प्राची गुर्जर बैरसिया, कु.सरिता को पीएचडी(संस्कृत) में गोल्ड मेडल प्राप्त करने तथा कु. कृष्णा गुर्जर भोपाल को 12 वीं में 83 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर, कुमारी शिवानी गुर्जर को इंजीनियरिंग में ए.आई.ई.ई.ई में चयनित होने पर ट्राफी और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।सम्मेलन को समाज के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह गुर्जर, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी सरदार सिंह डंगस, सर्वक्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह भदौरिया तथा पूर्व विधायक श्री जोधाराम गुर्जर ने भी सम्बोधित किया।पूर्व में राज्यपाल श्री यादव ने दीप जलाकर सम्मेलन का शुभारंभ किया। राज्यपाल ने समाज की पत्रिका ‘‘गुर्जर चेतना’’ का विमोचन भी किया। इस अवसर पर राज्यपाल यादव को स्मृति-चिन्ह एवं अभिनंदन-पत्र भेंट किये गये।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

नर्मदा शुद्धिकरण के लिये 1300 करोड़ की योजना पर अमल शीघ्र

बान्द्राभान में तृतीय अंतर्राष्ट्रीय नदी महोत्सव मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में नर्मदा नदी के जल को शुद्ध रखने के लिए 1300 करोड़ रूपए लागत की कार्य योजना तैयार की गई है। कार्य योजना की शुरूआत उद्गम स्थल अमरकंटक से की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज बांद्राभान में तृतीय अंतर्राष्ट्रीय नदी महोत्सव- के द्वितीय सत्र को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर गंगा समग्र अभियान की सूत्रधार और पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती, नर्मदा समग्र के अध्यक्ष श्री अमृतलाल वेगड़, संयोजक श्री अनिल माधव दवे और श्री अतुल जैन विशेष रूप से उपस्थित थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे देश में नदियों को पूजा जाता है। उन्होंने कहा कि समाज की सहभागिता के बगैर नदियों का संरक्षण संभव नहीं है। किनारों पर अवस्थित गाँवों में रहने वाले लोग संकल्प लें कि वे नदियों के जल को प्रदूषित नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य शासन अपने स्तर पर तो नर्मदा सहित राज्य की सभी नदियों को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए प्रयत्नशील है। इसी दिशा में राज्य के सभी गाँवों में मर्यादा अभियान के तहत 15 लाख शौचालय के निर्माण का कार्यक्रम हाथ में लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नदियों के किनारों पर पेड़ कट जाने के कारण वृक्षों से रिसने वाला पानी अब नदियों में नहीं आ रहा है। इसी प्रकार नदियों के किनारों पर व्यवसायिक गतिविधियाँ बढ़ जाने से नदियों के जीवतंत्र को क्षति पहुँची है। मुख्यमंत्री ने ग्रामवासियों को नदियों के किनारों पर बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण करने का संकल्प लेने की सलाह दी।सुश्री उमा भारती ने कहा कि हमारी संस्कृति सर्व-समावेशी है। नदियाँ हमारी जीवनदायिनी हैं लेकिन हम नदियों को कुछ लौटाते नहीं हैं। सुश्री भारती ने गंगा समग्र अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि नदी किनारों पर सीवेज के गंदे पानी को नदियों में मिलने से रोकने के लिए जल उपचार संयंत्र स्थापित किये जाने चाहिए। सुश्री उमा भारती ने कहा कि नदियों के जल के अविरल प्रवाह को बनाए रखने के लिए वहाँ होने वाले खनन का रूकना भी जरूरी है।श्री अमृतलाल वेगड़ ने कहा कि प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के लिए सामाजिक चेतना जाग्रत करना भी नर्मदा समग्र अभियान का उद्देश्य है। श्री वेगड़ ने कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को तथा अनिल माधव दवे ने सुश्री उमा भारती को स्मृति-चिन्ह भेंट किये।श्री अनिल माधव दवे ने कहा कि इस वर्ष नदी महोत्सव की थीम ‘‘हमारी नदियाँ, नीति एवं नेतृत्व’’ रखी गई है। श्री दवे ने कहा कि नर्मदा समग्र अभियान के अंतर्गत राज्य में आगामी 10 वर्ष में जैविक और प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने के प्रयत्न किये जायेंगे। महोत्सव में जन-प्रतिनिधि, प्रचार माध्यमों के प्रतिनिधि तथा देश-विदेश के विभिन्न भागों से आए प्रतिभागी बड़ी संख्या में शामिल थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

नर्मदा शुद्धिकरण के साथ वृक्ष लगाएँ

नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री बाबूलाल गौर ने कहा है कि समग्र नर्मदा शुद्धिकरण योजना के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम को प्राथमिकता से किया जाये। उन्होंने उद्योग एवं पर्यावरण विभाग के अधिकारियों को वृक्षारोपण के लिये आरक्षित भूमि के प्रस्ताव शीघ्र कलेक्टर को भेजने के निर्देश दिये। श्री गौर आज मंत्रालय में समग्र नर्मदा शुद्धिकरण योजना की बैठक ले रहे थे। बैठक में जल-संसाधन एवं पर्यावरण मंत्री श्री जयंत मलैया, राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा एवं नगरीय प्रशासन राज्य मंत्री श्री मनोहर ऊँटवाल भी मौजूद थे।मंत्री गौर ने नर्मदा नदी से लगे शहरों के मास्टर प्लॉन शीघ्र तैयार किये जाने के लिये भी कहा। बैठक में बताया गया कि चित्रकूट का मास्टर प्लॉन शीघ्र बनकर तैयार हो रहा है। प्रदूषण निवारण मण्डल के अधिकारियों ने बताया कि नर्मदा नदी से लगे 12 उद्योग को प्रदूषण की दृष्टि से चिन्हित किया गया था, उनकी जाँच में यह पाया गया है कि इन उद्योग का अपशिष्ट नर्मदा नदी में नहीं मिल रहा है। शहडोल जिले की अमलाई पेपर मिल से होने वाले जल प्रदूषण में 30 प्रतिशत की कमी कर ली गई है। आने वाले 6 माह में उपचार संयंत्र के जरिये प्रदूषण में शत-प्रतिशत कमी को पूरा किया जायेगा। उद्योग विभाग ने बताया कि नर्मदा नदी से लगे जिलों में पहले चरण में 20 लाख पौधे लगाये जाने हैं। समग्र योजना में पौने तीन करोड़ से अधिक पौधे लगाये जाने की कार्य-योजना तैयार की गई है। इस कार्य में औद्योगिक संगठनों की मदद ली जा रही है।नर्मदा शुद्धिकरण योजना के लिये 53 शहरों की जल-प्रदाय, ठोस कचरे के निपटान एवं सेनीटेशन की योजनाएँ बना ली गई हैं। अमरकंटक में गायत्री तथा सावित्री नदियों में मिल रहे प्रदूषित जल को रोकने के लिये शोधन-यंत्र की भी स्थापना की गई है। नर्मदा नदी से लगे शेष शहर में साइकिल बॉयो-टेक्नालॉजी के माध्यम से जल-शोधन की कार्य-योजना मार्च, 2013 तक तैयार कर ली जायेगी। अमरकंटक में घर-घर जाकर कचरा एकत्रित करने की योजना को लागू किया गया है। पवित्र नगरी अमरकंटक में बाहर से आने वाले निर्धन वर्ग के यात्रियों के ठहरने के लिये रैन-बसेरा का भी निर्माण किया जा रहा है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

गुप्त नवरात्री के मध्य बसंत पंचमी अबूझ मुहूर्त

गुप्त नवरात्री - 11 फरवरी से19 फरवरी ज्योतिषाचार्य पंडित धर्मेन्द्र शास्त्री माघ शुक्लपक्ष पंचमी जिसे वसंत पंचमी कहा जाता है इस बार 20 वर्ष बाद ऐसी स्थिति बन रही हे कि बंसंत पंचमी दो दो दिन मनेगी27 28 जनवरी 1993 को ऐसा ही संयोग बना था ! वसंत पंचमी के दिन विद्या की अधिष्ठात्री देवी का प्राकट्य हुआ था इसी कारण इस दिन को शास्त्रो में अबुझ मुहूर्त बताया है इस बार वसंत पंचमी कई पंचांगों में 2 दिन बताई है। कुछ पंचांगों ने 14 तो कई पंचांगों ने 15 फरवरी को वसंत पंचमी बताई है ! निर्णय सिंधु में लिखा हे कि चतुर्थी युक्त पंचमी को ही वसंत पंचमी मनाना चाहीये को क्योकि इस दिन प्रात8:21 तक चतुर्थी है इस कारण पूर्वविद्धा तिथि 14 फरवरी को ही वसंत पंचमी मनाई जाना शास्त्र सम्मत है जबकि उदया तिथि के अनुसार 15 फरवरी को वसंत पंचमी बता रहे हैं।पंचमी तिथि 14 फरवरी के प्रातः 8:21 से 15 फरवरी को प्रातः 9:8 तक रहेगी 14 फरवरी को विवाह मुहूर्त बताया गया है जबकी 15 फरवरी को शुक्रास्त का वृद्धत्वदोष होने से विवाह नही होगे इसके बाद 16 फरवरी को शुक्र तारा अस्त होने से एक बार फिर 66 दिन अर्थात 2 माह 6 दिन विवाह मुहूर्त पर विराम रहेगा! प्रतिवर्ष जब सूर्य देव उत्तरायन हो जाते है तो माघ माह के शुक्लपक्ष में सृष्टि के यौवनकाल बसंत ऋतु के प्रारंभकाल प्रतिपदा से नवमी तक गुप्त नवरात्री का पर्व होता है। इसी गुप्त नवरात्री में मध्य पंचमी तिथि को ब्रह्माजी के द्वारा पत्तों पर जल छिड़कने से देवी सरस्वती प्रकट हुई एवं बसंत पंचमी के दिन ही संसार को अपनी वीणा से वाणी प्रदान की तभी से बसंत पंचमी को श्री पंचमी,सरस्वती जयंती वागीष्वरी जयंती के नाम से जाना जाने लगा। जीवन के प्रत्येक कार्य का संचालन बुद्धि, विवेक और ज्ञान के आधार पर ही होता है। इसलिए विद्या बुद्धि की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती के जन्मोत्सव पर्व पर किसी भी कार्य की शुरूआत कि जावे तो वह अतिशुभ एवं सफल रहेगा। बसंत पंचमी को अबुझ मुहूर्त रहता है अर्थात बिना पंचांग देखे ही कोई भी शुभ कार्य प्रारंभ कर सकते है। ज्योतिष में पाँचवी राषि के अधिष्ठाता भगवान सूर्यनारायण होते है इसलिए बसंत पंचमी अज्ञान का नाष करके प्रकाष की ओर ले जाती है। इसलिए सभी कार्य इस दिन शुभ होते है। बसंत पंचमी की विषेषताएँ1 माघमाह:- इस महिने को भगवान विष्णु का स्वरूप बताया है।2 शुक्ल पक्ष:-इस समय चन्द्रमा अत्यंत प्रबल रहता है।3 गुप्त नवरात्रीः-सिद्धी साधना गुप्तसाधनाके लिए मुख्य समय4 उत्तरायण सूर्यः-देवताओं का दिन इस समय सूर्य देव पृथ्वी के निकट रहते है।5 बसंत ऋतु:-समस्त ऋतुओं की राजा इसे ऋतुराज बसंत कहते है यह सृष्टि का यौवनकाल होता है।6 सरस्वती जयंतीः ब्रह्मपुराण के अनुसार देवी सरस्वती इस दिन ब्रह्माजी के मानस से अवतीर्ण हुई थी। गुप्त नवरात्री 11 फरवरी से 19 फरवरीघटस्थापना या कलष स्थापना करें एवं 9 दिन तक प्रतिदिन मंत्र जाप अनुष्ठान आदि कोई भी सिद्धी साधना करें। कन्याओं को भोजन करावें। बसंत पंचमी पर क्या करें! विद्यार्थी षिक्षक एवं अन्य सभी देवी सरस्वती का पूजन करें व गरीब छात्रों को पुस्तक पेन कॉपी आदि विद्या उपयोगी वस्तु का दान करें एवं सरस्वती मंत्र का जाप करें कई स्थानों पर सामूहिक सरस्वती पूजन के भी आयोजन होते है। इस दिन सारस्वत शक्तियों के पुनर्जागरण होता है। बसंत पंचमी के दिन सबसे अधिक विवाह होते एवं इस दिन गृह प्रवेष वाहन क्रय भवन निर्माण प्रारंभ विद्यारंभ ग्रहण करना अनुबंध करना आभुषण क्रय करना व अन्य कोई भी षुभ एवं मांगलिक कार्य सफल होते है। प्रगट नवरात्रीः 1 चैत्र नवरात्री (चैत्रीय नवरात्री)-धर्म की प्रतीकगुप्त नवरात्रीः 2 आषाड़ नवरात्री (वार्ष्णेय नवरात्री)- अर्थ की प्रतीकप्रगट नवरात्रीः 3 आश्विन नवरात्री(षारदीय नवरात्री) -कामकीप्रतीकगुप्त नवरात्रीः 4माघ नवरात्री (वासंतिक नवरात्री)-मौक्ष की प्रतीक प्रत्येक वर्ष माघ माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी को वसंत पंचमी के रूप में मनाया जाता है। देवी सरस्वती के इस प्राकट्य पर्व को सर्वसिद्धि दायक पर्व माना जाता है। माघ माह में जब सूर्य देवता उत्तरायण रहते हैं ऐसे में गुप्त नवरात्रि के मध्य पंचमी तिथि को लोक प्रसिद्ध स्वयंसिद्ध मुहूर्त के रूप में माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार यह दिन प्रत्येक शुभ कार्यों के लिए अतिश्रेष्ठ माना जाता है। प्रकृति के चितेरों साहित्य मनीषियों और कवियों ने इस दिन को अपने-अपने तरीके से परिभाषित किया है। यह विद्याकी अधिष्ठात्री देवी सरस्वती की पूजा-अर्चना का दिन है। इस तिथि को वागीश्वरी जयंती और श्रीपंचमी नाम से भी जाना जाता है।शास्त्रों में कहा गया है कि यदि यौवन हमारे जीवन का वसंत है तो वसंत इस सृष्टि का यौवन है। गीता में भी कहा गया है कि वसंत ऋतु के रूप में भगवान कृष्ण प्रत्यक्ष रूप से प्रकट होते हैं।तंत्र शास्त्रों के मुताबिक वसंत पंचमी को आकर्षण और वशीकरण के प्रयोग बहुत ही प्रभावी और शुभ फलदायी होते हैं। ज्योतिषीय दृष्टि से पांचवीं राशि के अधिष्ठाता भगवान सूर्य नारायण होते हैं इसलिए वसंत पंचमी अज्ञान का नाश करके प्रकाश की ओर ले जाती है। अबूझ मुहूर्त होने से इस दिन शादी-विवाह के लिए मुहूर्त की आवश्यकता नहीं होती। विद्या और बुद्धि की देवी सरस्वती का प्राकट्य दिवस भोपाल के ज्योतिषाचार्य पंडित धर्मेन्द्र शास्त्री के मुताबिक वसंत पंचमी के दिन देवी सरस्वती का विशेष पूजन किया जाता है। इस दिन विवाहगृह प्रवेश पद भार विद्यारंभ वाहन भवन खरीदना आदि कार्य अतिशुभ और विशिष्ट होते हैं। प्रत्येक कार्य का संचालन बुद्धि विवेक और ज्ञान के आधार पर ही होता है इसलिए विद्या-बुद्धि की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के जन्मदिवस से किसी भी कार्य का शुभारंभ किया जाए तो वह कार्य सफल होगा। संवत्सर चक्र का परिवर्तन वसंत पंचमी पर्व का मुख्य हेतु है। यह ग्रीष्म और शीत का संधिकाल है। हमारी सारस्वत शक्तियों के पुनर्जागरण के लिए इस पर्व का विशेष महत्व है। सृष्टि का संयोग इसी दिन से प्रारंभ होता है। इसलिए इस दिन देवी सरस्वती और भगवान कृष्ण के साथ कामदेव व रति की पूजा की भी परंपरा है। इस माह को मधुमास भी कहा जाता है। सरस्वती को बुद्धि और ज्ञान के साथ ही संगीत एवं कला की देवी भी माना जाता है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

उज्जैन में सांदीपनि आश्रम का विकास होगा

भगवन श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली उज्जैन में सांदीपनि आश्रम का विकास होगा ।नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री बाबूलाल गौर ने कहा है कि मध्यप्रदेश में प्राचीन संस्कृति के संरक्षण के लिये हर-संभव प्रयास किये जायेंगे। गौर आज उज्जैन में सांदीपनि आश्रम के विकास कार्यों का भूमि-पूजन करने के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे।श्री गौर ने कहा कि धार्मिक नगरी उज्जैन का प्राचीन इतिहास रहा है। नगर की पुरा-सम्पदा को सहेजने की जिम्मेदारी हम सबकी है। उन्होंने कहा कि पुरा-सम्पदा के संरक्षण के लिये धन की कमी को आड़े नहीं आने दिया जायेगा। मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष श्री मोहन यादव ने बताया कि आज से 5,200 वर्ष पूर्व भी उज्जैन में यह आश्रम था। इस आश्रम में भगवान श्रीकृष्ण ने अपने भाई बलराम और मित्र सुदामा के साथ सांदीपनि आश्रम में विद्या अध्ययन किया था। ज्ञान के इस प्राचीन केन्द्र का पर्यटन विकास निगम द्वारा 30 लाख रुपये की राशि से आश्रम का सौंदर्यीकरण और विकास का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस पूरी योजना के लिये प्रदेश सरकार ने 4 करोड़ 20 लाख रुपये की राशि मंजूर की है। इस मौके पर महापौर श्री रामेश्वर अखण्ड भी मौजूद थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

16 जनवरी से  बजेगी शहनाईयॉ

उत्तरायन में सभी शुभ कार्य विशेष पुण्यदायक होते है ज्योतिषाचार्य पं. धर्मेन्द्र शास्त्री ने बताया कि 14 जनवरी से सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करते ही खरमास समाप्त हो जायेगा एवं सूर्यदेवता दक्षिणायन से उत्तरायन हो जावेगे इसी के साथ शुभ एवं सभी मांगलिक कार्यो की शुरूवात होगी उत्तरायन सूर्य हो जाने के साथ ही देवताओं के दिन की शुरूवात हो जाती है। मकर के सूर्य से देवताओं का दिन प्रारंभ होता है व कर्क के सूर्य से देवताओं की रात्रि प्रारंभ होती है अतः शुद्ध विवाह मुहूर्त 16 जनवरी को होने से शादीयों की शुरुआत होगी इसके बाद 21 दिन विवाह मुहूर्त रहेगे इसके बाद 16 फरवरी को शुक्र तारा अस्त होने से एक बार फिर 66 दिन अर्थात 2 माह 6 दिन विवाह मुहूर्त पर विराम रहेगा जो कि 23 अप्रैल के बाद ही विवाह शुरू हो सकेंगे। इस वर्ष देवशयनी एकादशी तक विवाह के मात्र 57 मुहूर्त ही निकलेंगे। विवाह मुहूर्त के अवरोध 2013 मेंऽ 16 फरवरी 2013 से 23 अप्रेल 2013 तक शुक्र का अस्त होने से फिर 66 दिन अर्थात 2 माह 6 दिन विवाह बन्द रहेंगे ऽ 5 जून 2013 से 3 जुलाई 2013 तक गुरू का अस्त होने से 28 दिन विवाह बन्द रहेंगे ऽ 19 जुलाई 2013 को देव शयन करने पर विवाह मुहूर्त पर 4 माह का विराम लग जायेगा एवं देवउठनी ग्यारस पर सूर्य अपनी नीच राशि तुला में होने से नही होगे विवाह 18 नवम्बर 2013 से ही विवाह प्रारंम्भ होगे ! विवाह मुहूर्त 2013 में 74 दिनऽ जनवरी - 16 17 18 21से24 28से 31 -11 दिन ऽ फरवरी-1 2 3 4 5 6 7 8 13 14 -10दिनऽ अप्रेल-24से 30- 7 दिनऽ मई-1 6 7 11 12 13 17 18 से 29- 19 दिनऽ जून-2 3 4 3 दिनऽ जुलाई-4 5 6 11 12 13 14- 7 दिनऽ नवम्बर-18 19 20 24से 30 -10 दिनऽ दिसम्बर - 2 4 5 6 10 11 12 -7दिन कुल -74 दिन

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

महाकाल भस्मारती की बुकिंग ऑंन लाईन

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मकर संक्रांति के अवसर पर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में आने वाले दर्शनार्थियों के सुविधा के लिये भस्म आरती आनलाईन आरक्षण का शुभारंभ किया। भस्म आरती आनलाईन बुकिंग से कहीं से भी एक माह पूर्व भी भस्म आरती के लिये आनलाईन बुकिंग की जा सकेगी। महाकालेश्वर मंदिर की वेबसाइटwww.mahakleshwar.nic.in/.org.in पर जाकर क्लिक कर महाकालेश्वर मंदिर के वेब पेज पर लाईव दर्शन के साथ भस्म आरती की बुकिंग की जा सकेगी। यह सुविधा नि:शुल्क है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने निवास पर महाकाल के लाईव दर्शन देख प्रसन्नता जाहिर की और कहा उत्तरायण के साथ महाकाल के घर बैठे दर्शन होना परम सौभाग्य है। बताया गया कि मंदिर के व्यवस्थाओं के कम्प्यूटराईजेशन के अंतर्गत भविष्य में धर्मशाला बुकिंग, अभिषेक, पूजन बुकिंग और आनलाईन डोनेशन इत्यादि सुविधाएँ आनलाईन की जायेगी। मंदिर की आनलाईन बुकिंग और कम्प्यूटराईजेशन एन.आई.जी. उज्जैन द्वारा तैयार किया गया है।उज्जैन संभाग के शासन नियंत्रित देवस्थानों की डायरेक्ट्री का विमोचनमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मकर संक्राति के अवसर पर उज्जैन संभाग के शासन नियंत्रित देवस्थानों के अद्यतन स्थिति दर्शाने वाली डायरेक्ट्री का भी विमोचन किया। इस डायरेक्ट्री में शासन नियंत्रित देवस्थानों का सम्पूर्ण विवरण, मंदिर की समस्त सम्पत्ति का सम्पूर्ण विवरण दिया गया है। डायरेक्ट्री में मंदिर के संधारण और संचालन के लिये शासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों को उल्लेखित किया गया है। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना को भी डायरेक्ट्री में स्थान दिया गया है। संभाग की डायरेक्ट्री जिला आधार पर बनाई गई है जिसमें प्रत्येक जिले के मंदिरों का उल्लेख किया गया है। उज्जैन संभाग में शासन नियंत्रित देवस्थानों की संख्या 10,579 है एवं उनसे लगी कृषि भूमि 25,266.5 हेक्टेयर है जो प्रदेश में सर्वाधिक है। संभागायुक्त ने बताया कि उज्जैन संभाग की वेबसाईट commujjain@mp.nic.in एवं संबंधित जिले के कलेक्टरों के वेबसाईट पर भी देवस्थान एवं मंदिरों से संबंधित सम्पूर्ण विवरण उपलब्ध है। संभाग के मंदिरों के जीर्णोद्धार कार्यों का हुआ शुभारंभमकर संक्रांति के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा संभाग के विभिन्न मंदिरों के जीर्णोद्धार कार्यों का शुभारंभ किया गया। विभिन्न मंदिरों के लिये 40 करोड़ से अधिक के मास्टर प्लान तैयार किया गया है। इसके प्रथम चरण में लगभग 11 करोड़ रूपये की राशि व्यय की जायेगी। इसके अंतर्गत महाकाल मंदिर उज्जैन स्थिति मंदिर हाल का विस्तारीकरण जिससे कि भस्म आरती में डेढ़ हजार से अधिक दर्शनार्थी शामिल हो सकेंगे। इसी के साथ उज्जैन स्थित चिन्तामन गणेश मंदिर, हरसिद्धी मंदिर, मंगलनाथ मंदिर, कालभैरव मंदिर, सिद्धबट मंदिर, 84 महादेव एवं सांदिपनी आश्रम के विकास एवं उन्नयन के कार्ययोजनाओं का मास्टर प्लान तैयार किया गया है। नीमच स्थित श्री महामाया भादवा माता मंदिर के विकास और उन्नयन की कार्ययोजना का मास्टर प्लान भी तैयार किया गया है। इनके कार्य जल्द शुरू किये जायेंगे।इस अवसर पर जनसंपर्क एवं धर्मस्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा भी उपस्थित थे। उन्होंने भी इस कार्य के लिये सभी को शुभकामनाएं दी। संभागायुक्त अरूण पांडे ने मुख्यमंत्री को योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि सभी कार्य जल्द से जल्द शुरू किये जायेंगे। कार्यक्रम में जनसंपर्क आयुक्त राकेश श्रीवास्तव भी उपस्थित थे। उज्जैन कलेक्टर बी.एम. शर्मा ने महाकाल मंदिर भस्म आरती आनलाईन आरक्षण के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर पुजारी प्रदीप गुरू ने मंत्रोच्चारों के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। इस अवसर पर मंदिर समिति सदस्य गोविंद शर्मा, मंदिर प्रशासक जयंत जोशी, एनआईसी के धर्मेन्द्र यादव, आर्किटेक्ट नितिन श्रीमाली, माफी अधिकारी राजेश यादव उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

पूरा एक वर्ष स्वामी विवेकानंद के नाम

स्वामी विवेकानंद अंतर्राष्ट्रीय सम्मान की स्थापना होगीमध्यप्रदेश में 12 जनवरी 2013 से 12 जनवरी 2014 तक स्वामी विवेकानंद का 150वाँ जन्म वर्ष समारोह मनाया जायेगा। पूरे वर्ष भर स्वामी विवेकानंद के जीवन-दर्शन और व्यक्तित्व पर आधारित अकादमिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। स्वामी विवेकानंद के जन्म-दिन 12 जनवरी को प्रदेश में सूर्य नमस्कार सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर विवेकानंद युवा केन्द्र स्थापित करने की रूपरेखा बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवा केन्द्र शैक्षणिक, खेल एवं युवा कल्याण गतिविधियाँ, विवेकानंद के दर्शन एवं नैतिक शिक्षा के प्रसार का केन्द्र बनेंगे। इन केन्द्रों के संचालन की रूपरेखा शीघ्र तय की जायेगी। श्री चौहान आज यहाँ मंत्रालय में स्वामी विवेकानंद के 150वाँ जन्म वर्ष समारोह समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे।श्री चौहान ने कहा कि आज के संदर्भ में स्वामी विवेकानंद के विचार और ज्यादा प्रासंगिक हो गये हैं। युवा पीढ़ी को विवेकानंद के विचारों से परिचित करवाना आवश्यक है। इसके लिये शालेय पाठ्यक्रमों में भी स्वामी विवेकानंद और उनकी शिक्षाओं पर आधारित पाठों को शामिल करने की पहल की जायेगी। श्री चौहान ने समिति को आम लोगों के लिये कार्यक्रम और गतिविधियाँ आयोजित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि रामकृष्ण मिशन के साथ जुड़कर रचनात्मक गतिविधियाँ तय की जा सकती हैं।मुख्यमंत्री ने समिति के सदस्यों को बताया कि आगामी 18 जनवरी को जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर नारी सम्मान रक्षा मार्च का आयोजन किया जायेगा। इसमें समाज के सभी लोग भाग लेकर नारी सम्मान की रक्षा का संकल्प लेंगे। जिला मुख्यालय पर यह मार्च शाम 5 बजे और विकासखण्ड स्तर पर दोपहर 12 बजे किया जायेगा। मुख्य कार्यक्रम भोपाल में लाल परेड ग्राउंड में होगा। इस संबंध में दिशा-निर्देश सभी जिलों को भेज दिये जायेंगे।विश्व धर्म समभाव, समाज सेवा, नैतिक शिक्षा एवं विश्व शांति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिये राज्य शासन द्वारा स्वामी विवेकानंद अंतर्राष्ट्रीय सम्मान स्थापित किया जायेगा। स्वामी विवेकानंद के दर्शन को प्रसारित करने के लिये युवा भारत फेलोशिप प्रदान की जायेगी। आगामी गणतंत्र दिवस से फरवरी के प्रथम सप्ताह तक ग्राम सभाओं की विशिष्ट बैठकों का आयोजन होगा, जिसमें स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व एवं विचारों पर चर्चा होगी और ग्राम सभा के सदस्य राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेंगे।प्रदेश में स्वामी विवेकानंद खेल महाकुंभ का भी आयोजन होगा। इसके अंतर्गत होने वाली खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को राज्य की ओर से पुरस्कार स्वरूप वेेलूर मठ और स्वामी विवेकांनद शिला कन्याकुमारी की यात्रा करवायी जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत के भवन में एक पुस्तकालय की स्थापना की जायेगी। इसमें विवेकानंद साहित्य अनिवार्य रूप से उपलब्ध होगा। स्वामी विवेकानंद के विचारों को आधुनिक संदर्भ में समझने और समझाने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय विवेकानंद प्रसंग का आयोजन होगा। समारोह समिति के सदस्यों ने 150वीं जयंती समारोह के लिये महत्वपूर्ण सुझाव दिये। इनमें मुख्य रूप से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर धर्म संसद के आयोजन, युवा सशक्तिकरण वर्ष घोषित करने, नैतिक शिक्षा प्रशिक्षण केन्द्र बनाने, विवेकानंद प्रेरणा यात्रा या विवेक ज्योति यात्रा करने, स्कूलों में विवेकानंद प्रश्नोत्तरी के आयोजन, युवाओं में विवेकानंद साहित्य वितरित करने जैसे सुझाव दिये गये।श्री चौहान ने इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद पर 104 भाग में बने रेडियो धारावाहिक की ऑडियो सी डी का विमोचन किया। सी डी को स्वराज संस्थान संचालनालय द्वारा तैयार किया गया है।बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी, वित्त मंत्री राघवजी, विधि मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, गृह मंत्री उमाशंकर गुप्ता, संस्कृति मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा, नगरीय प्रशासन मंत्री बाबूलाल गौर, मुख्य सचिव श्री आर.परशुराम एवं समारोह समिति के सदस्य उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

आधुनिकता के दौर में भी जनजातीय संस्कृति की विशिष्ट पहचान

मध्यप्रदेश के आदिम-जाति कल्याण मंत्री कुँवर विजय शाह ने कहा है कि दुनिया में आधुनिकता के दौर में भी जनजातीय संस्कृति की विशिष्ट पहचान रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनजातीय संस्कृति के संरक्षण के लिए राज्य सरकार द्वारा हरसंभव प्रयास किए जायेंगे। आदिम-जाति कल्याण मंत्री कुँवर विजय शाह बाँधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान में ‘‘आदि रंग’’ के शुभारंभ समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर उमरिया के प्रभारी मंत्री जय सिंह मरावी भी मौजूद थे।आदिम-जाति कल्याण मंत्री ने कहा कि आदिवासी अंचलों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने आदिवासियों के उत्पाद को पर्याप्त बाजार दिलाये जाने पर भी जोर दिया। कुँवर शाह ने कहा कि देश एवं विदेश के सैलानी राष्ट्रीय उद्यान देखने आते हैं। उन्हें क्षेत्रीय आदिवासी संस्कृति से भी अवगत कराया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से इसके लिए एक योजना बनाने के लिए भी कहा। कार्यक्रम को प्रभारी मंत्री श्री जय सिंह मरावी, विधायक सुश्री मीना सिंह, श्री ज्ञान सिंह और श्री सुदामा सिंह ने भी सम्बोधित किया।‘‘आदि रंग’’ में आदिवासी अंचलों के 14 जिलों से आये 350 से अधिक लोक कलाकारों ने आदिवासी नृत्यों की प्रस्तुति दी। आदिम-जाति कल्याण मंत्री ने लक्ष्मीनारायण पयोधि द्वारा लिखित ‘‘जनजाति गोदना श्रृंगार’’ पुस्तक का विमोचन किया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

साहित्य, कला और संस्कृति उत्कृष्ट होना चाहिए

तृतीय अंतर्राष्ट्रीय साहित्य- संवाद में बोले लक्ष्मीकांत शर्मा मध्यप्रदेश हिन्दी ग्रन्थ अकादमी भोपाल एवं कालिदास अकादमी उज्जैन के संयुक्त तत्वावधान में उजैन में दो-दिवसीय तृतीय अंतर्राष्ट्रीय साहित्य-संवाद का शुभारंभ संस्कृति मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार एवं चिन्तक श्रीधर पराडकर ने की। विशेष अतिथि मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष डॉ. मोहन यादव थे। इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि साहित्य, कला और संस्कृति उत्कृष्ट होना चाहिए। उन्होंने संस्थाओं से कहा कि वे अच्छे मन से काम करें।श्री शर्मा ने कहा कि हमारे देश के 50 वर्ष की साहित्य यात्रा के पढ़ावों का संस्पर्श हुआ है कि नहीं इसके रचनात्मक लेखन में स्थायी महत्व के पक्षों यथा मूल्य, संस्कृति, देश, राष्ट्र, मानवता और परंपरा पर प्रकाश डाला गया अथवा नहीं इसी तारतम्य में समस्त पक्षों पर एकत्र विचार करने के लिए साहित्य संवाद करवाये जा रहें है। प्रथम साहित्य संवाद भोपाल और द्वितीय इंदौर में संपन्न हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि इन संगोष्ठियों के माध्यम से अच्छी बातें उभर कर सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि संगोष्ठियों के निष्कर्षों पर पुस्तिकाएँ प्रकाशित की जा रही हैं। पुस्तकों का प्रकाशन मध्यप्रदेश हिन्दी ग्रन्थ अकादमी करेगा।मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष डॉ. मोहन यादव ने कहा कि महिदपुर तहसील के ग्राम डोंगला में वेधशाला के विषय में भी साहित्यकार एवं चिंतन और मनन करें। अलीगढ़ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर कृष्ण मुरारी मिश्र ने कहा कि साहित्य संवादों के माध्यम से जो विचार निकलते हैं वह दूर तक फैलते हैं। उन्होंने कहा कि हिन्दी भाषा का ज्ञान हम सबको होना आवश्यक है।वरिष्ठ साहित्यकार एवं चिन्तक श्री श्रीधर पराडकर ने कहा कि साहित्य संवाद में समीक्षा सही ढ़ंग से की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के प्रेरक विचार आज भी प्रासंगिक हैं। साहित्य के क्षेत्र में निरंतर शोध होना चाहिए। शब्द साहित्यिक होना चाहिए न कि चलताऊ। हिन्दी के साहित्य में अंग्रेजी के शब्द नहीं होना चाहिए। साहित्य को पढ़कर लोकमंगल की भावना हमारे मन में जागती है। साहित्य की बात करने पर प्रकाशक एवं पाठक की भी विस्तृत चर्चा होनी चाहिए।साहित्य अकादमी के निदेशक प्रोफेसर त्रिभुवननाथ शुक्ल आदि ने अतिथियों को शाल-श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भैंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर ‘‘साहित्य के शाश्वत प्रतिमान’’ पुस्तक का विमोचन किया गया। स्वागत भाषण साहित्य अकादमी के निदेशक प्रोफेसर त्रिभुवननाथ शुक्ल ने दिया और अंतर्राष्ट्रीय साहित्य संवाद की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।इस अवसर पर डॉ. गोविन्द प्रकाश शर्मा, कालिदास अकादमी के निदेशक बलदेवानंद सागर , उपनिदेशक शशिरंजन अकेला आदि उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

सवाल आज भी जिन्दा है

हम अतीत में सिर्फ भटकते ही रहते हैं, जबकि होना यह चाहिए कि हम उस अतीत से सबक लें। यह कहना है भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव तथा जाने-माने साहित्यकार-कवि मनोज श्रीवास्तव का। वे स्वराज भवन में प्रदेश की कथाकार स्वाति तिवारी की नई कृति ''सवाल आज भी जिन्दा है'' के लोकार्पण अवसर पर बोल रहे थे। भोपाल हादसे में विधवा हुई महिलाओं के जीवन पर एकाग्र इस कृति का लोकार्पण त्रासदी की 28वीं बरसी पर खासतौर से किया गया था। समारोह में हिन्दुस्तान टाइम्स के स्थानीय संपादक द्वैपायन बोस तथा पत्रकार विजय मनोहर तिवारी विशेष रूप से मौजूद थे। अपने उद्बोधन में श्रीवास्तव ने कहा कि जब भी इस तरह के हादसे होते हैं उसके बाद समाज और सरकार सिर्फ मुआवजा या सहायता की आंकड़ेबाजी में उलझा रहता है। जबकि भविष्य में ऐसी घटनायें न हो उस तरफ एक जिम्मेदार निगाह से कोई नहीं देखता। उन्होंने कहा कि इस किताब के जरिये लेखिका ने साहित्य में स्त्री विमर्श की धारणा को नया आयाम भी दिया है। कार्यक्रम में मौजूद द्वैपायन बोस ने कहा कि आमतौर पर ऐसी घटनाओं की बरसी एक औपचारिक कर्मकांड बनकर रह जाती है। लेकिन स्वाति तिवारी ने इस रस्म अदायगी को भी रचनात्मक मोड़ दिया है। उनकी यह पहल हर सृजनशील व्यक्ति के लिए अनुकरणीय है।गैस कांड पर पुस्तक लिख चुके पत्रकार विजय मनोहर तिवारी ने इस बात पर दु:ख जताया कि इस विभीषिका पर जितना लिखा जाना चाहिए था उतना लिखा नहीं गया। जबकि यह दायित्व स्थानीय लेखकों को निभाना था। किताब की पृष्ठ भूमि पर प्रकाश डालते हुए लेखिका स्वाति तिवारी ने कहा कि जब यह जानकारी मिली कि भोपाल में एक विधवा कॉलोनी है, तो मन में बड़ी पीड़ा हुई। एक स्त्री होने के नाते कसक और भी बढ़ी। इसके बाद ही उस बस्ती में जाने का मन बनाया था। अपने अनुभवों को साझा करते हुए स्वाति ने आगे बताया कि उस दौरान इन महिलाओं तथा उन पर आश्रित बच्चों की स्थितियों को जाना समझा तो यूं लगा मानों अपनी ही दुनिया में सैर कर आई। यही सब दर्द, आंसू और हौसले इस किताब की शक्ल में उभरकर आये। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह कृति पाठकों को पसंद आयेगी। कार्यक्रम का संचालन कला समीक्षक एवं उद्घोषक विनय उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में साहित्यकार, पत्रकार व प्रबुद्धजन मौजूद थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

27 जनवरी को बनेगा 36 वर्ष बाद बनेगा महामुहूर्त का महासंयोग

55 दिनों में होंगे तीन रविपुष्य सर्वार्थसिद्धी संयोग पं. धर्मेन्द्र शास्त्री ज्योतिषाचार्य पंडित धर्मेन्द्र शास्त्री के अनुसार भारतीय सनातन पंचाग में पुष्य नक्षत्र प्रत्येक 27 दिन बाद आता है लेकिन रविवार को किसी भी समय अर्थात रविवार के सूर्योदय से सोमवार के सूर्योदय के पहले किसी भी समय पुष्य नक्षत्र आने से सवार्थसिद्धी योग बनता है! इस बार लगातार पुष्य नक्षत्र व रविवार का संयोग 55 दिनो में 3 बार होगा 2 दिसम्बर2012] 30 दिसम्बर 2012 ] 27 जनवरी 2013 तक तीनो पुष्य नक्षत्र रविवार का स्पर्श करेगे ! 2दिसम्बर रविवार को रात्रि 11%43 बजे से पुष्य नक्षत्र प्रारंभ होकर 3 दिसम्बर सोमवार को सोमपुष्य बनाकर देर रात्रि 1%17 तक रहेगा व30 दिसम्बर रविवार को प्रातः 7%11 से पुष्य नक्षत्र प्रारंभ होकर 31 दिसम्बर सोमवार को सोमपुष्य बनाकर को प्रातः 8%51 तक रहेगा ! पुष्य नक्षत्र जो 27 नक्षत्रों का राजा होता है इसे नक्षत्रराज भी कहा जाता है साथ ही रविवार का स्वामी सूर्य जो नवग्रहो के राजा है इस कारण रविवार के दिन पुष्य नक्षत्र आने से सवार्थसिद्धी योग बनता है! महासंयोगो का महापुण्यफल प्राप्त होगा! 27 जनवरी 2013 रविवार को पुष्य नक्षत्र के साथ पौषी पूणिमा एवं इस वर्ष 12 वर्ष पश्चात जब गुरू वृषभ राशि में एवं सूर्य व चन्द्र मकर राशि में आते हैं तो तीर्थराज प्रयाग(इलाहबाद) में महाकुम्भ महापर्व का संयोग बनता है यह महासंयोग 14 जनवरी 2013 से 10 मार्च 2013तक होगा 36 साल पहले इलाहबाद महाकुम्भ पर्व के समय 18 जनवरी 1976 मे रविपुष्य योग एवं महाकुम्भ पर्व एक साथ आये थे ! इन रविपुष्य यागो में नए वाहन ]जमीन] मकान स्थाई सम्पत्ति के सौदे ] गृहप्रवेश]गहने मषीनरी इलेक्ट्रानिक समाना खरीदना शुभ होता है। इन योगों में खरीदी गई जमीन या मकान व सोना चाँदी लाभ प्रदान करते है |

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

अब बड़े तालाब  भी बनेंगे पर्यटन केन्द्र

अशोक मनवानीमध्यप्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य शासन द्वारा 10 विशेष पर्यटन क्षेत्र घोषित किए जाने के बाद आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। पर्यटन विभाग ने 21 नवंबर को इस संबंध में विधिवत अधिसूचना जारी कर दी है। अब प्रदेश में पुरातत्व महत्व के स्थानों और प्राकृतिक सुंदरता वाले स्थानों के साथ ही बड़े जलाशय भी पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बनेंगे।राज्य पर्यटन विकास परिषद ने जिन 10 क्षेत्र को विशेष पर्यटन क्षेत्र घोषित किया है इनमें इंदिरा सागर-खण्डवा-(संपूर्ण पुनासा तहसील क्षेत्र), बाणसागर- (ब्यौहारी तहसील जिला शहडोल/मैहर एवं रामनगर तहसील जिला सतना), गांधी सागर- (भानपुरा तहसील जिला मंदसौर, रामपुरा तहसील जिला नीमच), खजुराहो (तहसील राजनगर जिला छतरपुर), दतिया - (तहसील और जिला दतिया क्षेत्र), ओरछा -(तहसील ओरछा जिला टीकमगढ़), साँची- (तहसील और जिला रायसेन तथा तहसील और जिला विदिशा), माण्डू- (नालछा तहसील जिला धार), तवानगर (मड़ई, इटारसी तहसील शहरी क्षेत्र छोड़कर एवं सोहागपुर तहसील जिला होशंगाबाद) एवं तामिया-पातालकोट (तामिया तहसील जिला छिंदवाड़ा) शामिल है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

कुलपति से लेकर कर्मचारी तक संस्कृत वाले

संस्कृत विश्वविद्यालय में नये पाठ्यक्रमों को मंजूरी महर्षि पाणिनी संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय में कुलपति से लेकर गैर शैक्षणिक कर्मचारी तक के लिए संस्कृत भाषा की उपाधि अनिवार्य होगी। विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में अकादमिक परिधान सफेद धोती, कुर्ता एवं साफा होगा। महिला अभ्यर्थियों के लिए गुलाबी साड़ी के साथ साफे के रंग का अंगवस्त्र निर्धारित किया गया है। संस्कृति मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय की साधारण परिषद की बैठक में वित्त मंत्री राघव जी की उपस्थिति में यह निर्णय लिये गये।साधारण परिषद में विश्वविद्यालय के अकादमिक स्वरूप को पुनर्निर्धारित किया है। विश्वविद्यालय में वेद एवं व्याकरण, संस्कृत साहित्य एवं दर्शन, विशिष्ट संस्कृत (प्राच्य) ज्योतिष एवं ज्योर्तिविज्ञान एवं शिक्षा शास्त्र के अध्ययन विभाग रहेंगे। विश्वविद्यालय में नये पाठ्यक्रम प्रारंभ करने का भी निर्णय साधारण परिषद ने लिया। तीन वर्षीय बी.ए. (आनर्स) एवं क्लॉसिक्स, दो वर्षीय एम.ए. क्लॉसिक, पाठ्यक्रमों के अलावा एकवर्षीय बी.एङ (शिक्षाशास्त्री) पाठ्यक्रम प्रारंभ किये जायेंगे।साधारण परिषद ने ज्योर्तिविज्ञान, पौरोहित्य, वास्तु, प्रायोगिक/व्यवहारिक संस्कृत, योग शास्त्र, शास्त्रीय नृत्य, शास्त्रीय गायन, पारम्परिक चित्रकला एवं संस्कृत रंगकर्म के एक वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम प्रारंभ करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में साधारण परिषद के सदस्य, कुलपति पाणिनी संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय, सचिव वित्त एवं उच्च शिक्षा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

अनुपम खेर को कालिदास सम्मान

प्रसिद्ध अभिनेता अनुपम खेर को कालिदास सम्मान प्रदान किया जाएगा।मध्यप्रदेश के संस्कृति मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा की अध्यक्षता में भोपाल में अखिल भारतीय कालिदास समारोह की परामर्शदात्री समिति एवं केन्द्रीय समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में समारोह के गरिमामय और भव्य आयोजन के निर्देश दिये गये।कालिदास समारोह की शुरूआत 23 नवम्बर को नान्दी समारोह के साथ होगी। उद्घाटन कार्यक्रम 24 नवम्बर को होगा। प्रसिद्ध अभिनेता अनुपम खेर को उद्घाटन अवसर पर कालिदास सम्मान प्रदान किया जाएगा। समारोह में श्री खेर की एकल प्रस्तुति भी होगी। भोपाल के बालेन्द्र सिंह द्वारा निर्देशित संस्कृत नाटक मालवी माधवम की प्रस्तुति भी होगी।दूसरे दिन 25 नवम्बर को शास्त्रीय शैली पर आधारित सरोजा वैद्यनाथन की प्रस्तुति के साथ रंगश्री लिटिल बैले ट्रूप भोपाल द्वारा सिंहासन बत्तीसी नृत्य नाटिका का मंचन होगा। 26 नवम्बर को क्षिप्रा संस्कृति संस्थान उज्जैन द्वारा पारम्परिक संस्कृति साहित्य पर आधारित हिन्दी नाटक अभिज्ञान शाकुंतलम की प्रस्तुति होगी। 27 नवम्बर को कुमारसंभव पर केन्द्रित सुश्री मंदाकिनी त्रिवेदी द्वारा मोहिनी अट्टम, 28 नवम्बर को नाट्य शास्त्र पर केन्द्रित मार्ग नाट्य प्रस्तुति, 29 नवम्बर को सुश्री शुभा मुद्गल का गायन और 30 नवम्बर को उज्जैन की सुश्री प्रतिभा रघुवंशी द्वारा कथक और मुम्बई के श्री भरत गंगाधर तेलंग का शास्त्रीय गायन प्रस्तुत किया जाएगा। समारोह के अन्तर्गत पण्डित सूर्यनारायण व्यास व्याख्यान माला भी आयोजित होगी।बैठक में प्रमुख सचिव संस्कृति श्री बी.पी.सिंह, केन्द्रीय समिति के सदस्यगण, पाणिनि संस्कृत एवंवैदिक विश्वविद्यालय के कुलपति एवं विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति भी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

27 साल बाद  धनतेरस को अमृतसिद्धीधनवर्षा महामुहूर्त योग का महासंयोग -ज्योतिषाचार्य पंडित धर्मेन्द्र श

धनतेरस पर बरसेगा धनस्वामी शनि का होगा उदय धनतेरस 11नवम्बर को होगा11 नवम्बर को त्रयोदशी तिथि दोपहर1ः27 बजे प्रारंभ होकर 12नवम्बर को प्रातः 10ः33 तक रहेगी11 नवम्बर 2012 रविवार हस्तनक्षत्र अमृत सिद्धी योग सर्वार्थ सिद्धी योग भोपाल के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित धर्मेन्द्र शास्त्री के अनुसार 11 नवम्बर2012 रविवार को कार्तिक कृष्णपक्ष त्रयोदषी के दिन 27 वर्ष बाद अमृतसिद्धीधनवर्षा महामुहूर्त योग का महासंयोग बन रहा है जो इससे पहले 10 नवम्बर1985 को बना था क्योकि धन तेरस के दिन अमृत कलष लेकर भगवान धनवन्तरी समुद्र से प्रगट हुये थे इस कारण धनतेरस को अबुझ मुहूर्त भी कहा जाता है। इस दिन जो भी शुभ कार्य या खरीदी कि जावे वह अमृत के समान अमर व स्थाई रहती है। रविवार के दिन हस्तनक्षत्र होने से अमृतसिद्धी योग बनता है क्योंकि हस्तनक्षत्र का स्वामी भी सूर्यदेव है साथ ही धनतेरस के दिन अमृतसिद्धी योग होने से सर्वार्थ सिद्धी योग भी स्वतः ही बन जायेगा एवं उद्योग जगत का स्वामी शनि जो पिछले माह से अस्त चल रहा है। उनका भी उदय 11 नवम्बर धनतेरस को होगा इस कारण धनतेरस पर बरसेगा धन क्योंकि चन्द्रमा भी बुध की उच्च राषि कन्या में होंगे 27 वर्ष पहले 10 नवम्बर 1985 को बना था अमृतसिद्वी धनवर्षायोग । इस बार धनतेरस11 नवम्बर को उदया तिथि द्वादषी है जो दोपहर 1ः27 बजे तक रहेगी लेकिन इसी दिन ‘‘धनतेरस’’ मनेगी क्योकि इसे प्रदोषव्यापिनी माना जाता है। 12नवम्बर को उदया तिथि तेरस है जो कि प्रातः10ः33 तक रहेगी लेकिन कुछ पंचांगो में‘‘धनतेरस’’12 नवम्बर को भी बताई गई है क्योकि समुद्र मंथन से भगवान धन्वन्तरी का प्राकटय प्रातः काल की बैला में हुआ था लेकिन धन के देवता कुबेरजी का प्राकटय प्रदोष काल शाम के समय हुआ था इस कारण प्रदोषव्यापिनी 11 नवम्बर2012 रविवार को‘‘धनतेरस’’ मनेगी इस दिन अमृत सिद्धीयोग व सर्वार्थ सिद्धी योग एवं उद्योग जगत के स्वामी शनि का अपनी उच्च राषि में होगा उदय एवं व्यापार के स्वामी बुध की उच्च राषि कन्या में होगा चन्द्रमा ! धनत्रयोदषी को सामान्य रूप से‘‘धनतेरस’’ भी कहते है। यह आरोग्य एवं धन प्राप्ति का पर्व दीपावली से दो दिन पूर्व कार्तिक माह की कृष्ण त्रयोदषी को मनाया जाता है। इस पर्व के निम्नांकित दो मुख्य रूप है:1.धन्वन्तरि जयंती, 2. धनतेरस समुद्र मन्थन के समय भगवान् धन्वन्तरि का कार्तिक कृष्ण त्रयोदषी को प्राकट्य हुआ था। आयुर्वेद का उपदेष देने के कारण वैद्यगण इस दिन भगवान् धन्वन्तरि की जयन्ती मनाते हुये उनका विधिवत् पूजन करते है। धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में नए बर्तन, आभूषण अथवा अन्य वस्तुएँ खरीदकर लाने कारक विषेष महत्व होता है। ऐसा माना जाता है कि नए बर्तन के साथ समृद्धि,सुख एवं सौभाग्य का आगमन होता है। इस दिन उन्हीें वस्तुओं का क्रय करे जिनकी आवष्यकता हो, धन के अपव्यय से यथासंभव बचना भी घनतेरस का विधान है। इस दिन किसी भी व्यक्ति को उधार नहीं देना चाहिए। संध्या के समय घर में मुख्यद्वार के दोनों ओर दीपदान करना चाहिए। इस दिन दीपदान करने से घर में अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता तथा ऐसा करने से यमराज भी प्रसन्न रहते है। ब्रह्माजी से धनाध्यक्ष की उपाधि प्राप्त करने के कारण धनत्रयोदषी के दिन कुबेर का पूजन किया जाता है। इस दिन उनका श्रद्धापूर्वक स्मरण और पूजन करना सौभाग्य वृद्धि के लिये श्रेष्ठ माना गया है। कुबेर जिस पर भी प्रसन्न हो जाएँ, वे उसकी सभी भौतिक कामनाओं को पूर्ण करते है एवं भगवान् षिव के मित्र होने के कारण साधक की सभी प्रकार की समस्याओं का भी समाधान कर देते है। इसलिए इस दिन कुबेर पूजन अवष्य करना चाहिए। कुबेर के निमित्त किए जाने वाले विषेष प्रयोग भी इसी दिन करने चाहिए। इस दिन कुबेर पूजन एवं उनके निमित्त मन्त्र जाप, स्त्रोत पाठ आदि करने से यक्षरात प्रसन्न होकर साधक को आर्थिक सम्पन्नता प्रदान करते है। धनत्रयोदषी को आधुनिक मुहूर्त ज्योतिष में अबूझ मुहूर्त के रूप में माना जाता है। इस दिन विवाह को छोड़कर प्रायः सभी शुभ कार्य सम्पन्न किए जा सकते है। चाहे व्यक्ति का चन्द्रमा भी अनुकूल न हो, नक्षत्र,योग आदि शुभ न हों, शुक्र या गुरू अस्त हो,किसी भी प्रकार की अषुभ स्थिति होने पर भी शुभ कार्य सम्पन्न किए जा सकते है। आधुनिक युग में धनत्रयोदषी का मुख्य कृत्य बहुमूल्य वस्तुएँ,बर्तन, आभूषण, दैनिक उपभोग की वस्तुएँ,वाहन, भूमि, भवन इत्यादि के क्रय के रूप में है। गरीब हो चाहे अमीर हो, हर व्यक्ति इस दिन कुछ न कुछ अवष्य खरीदता है, ऐसा माना जाता है कि धनत्रयोदषी को बर्तन आदि क्रय करने से घर में समृद्धि आती है। यही कारण है कि वर्तमान में सम्भवतः धनत्रयोदषी बाजार में वर्ष का सर्वाधिक विक्री वाला दिन होता है। धनत्रयोदषी के दिन दोपहर के पष्चात् बर्तन आदि क्रय किए जाने चाहिए। यह कृत्य यदि शुभ मुहूर्त में किया जाए जो अधिक शुभफलदायक होता है। इस दिन सोना,चाँदी,वाहन, का लाना विषेष शुभ माना गया है। अन्य धातुओं के बर्तन का क्रय करना भी शुभ फलदायक है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन घर में नया बर्तन आना सौभाग्य एवं समृद्धि का द्योतक होता है। इससे आगामी वर्ष में धन धान्य एवं सम्पदा बनी रहती है। धनत्रयोदषी पर बाजार से बर्तन लाते समय उसे खाली नहीं लाना चाहिए। उसमें अन्न, मिष्ठान्न, धन आदि रखकर लाया जाना चाहिए। चावल या ज्वार की खील और बताषे भी भरकर लाए जा सकते है। बर्तन वाले से कहकर उसमें आप एक रूपय का सिक्का भी डल वालें तो आपके लिए यह सौभाग्यदायक रहेगा। सिक्का यदि चाँदी का हो और उसमें लक्ष्मी जी का चित्र उत्कीर्ण हो, तो अत्यािधक शुभ है। घर लाकर बर्तनों को जल से छींटे लगाकर शुद्ध करना चाहिए और उसका रोली, अक्षत एवं पुष्प से पूजन करना चाहिए। तदुपरांत उसके मुखकंठ पर मौली बाँधनी चाहिए, फिर, उसे किचिन में ले जाकर रखना चाहिए और यह मानना चाहिए कि आपके घर में इन बर्तनों के माध्यम से लक्ष्मी का प्रवेष हो चुका है। इन बर्तनों में से किसी एक या अधिक बर्तनों को लक्ष्मी पूजन में भी प्रयुक्त करना चाहिए। यदि आप उन बर्तनों के साथ चाँदी अथवा सोने का सिक्का लेकर आए है, तो उसे भी दीपावली की मुख्य पूजा में अवष्य रखना चाहिए। उसके पष्चात् उन्हें अपनी तिजोरी या धन रखने के स्थान में लाल कपड़ें में लपेटकर रखना चाहिए और समय समय पर धूप दीप दिखाते रहना चाहिए। चाँदी से निर्मित लक्ष्मी गणेष की प्रतिमा के पूजन का प्रचलन है , इन प्रतिमाओं को भी धनत्रयोदषी पर लाना चाहिए। चाँदी के बर्तन का भी इस दिन क्रय किया जाता है। इस दिन आभूषणों का क्रय करना भी शुभ होता है। आभूषणों को लाकर भी उनका द्रव्यलक्ष्मी के रूप में स्वागत करना चाहिए और उनका संक्षिप्त पूजन करना चाहिए, उसके पष्चात् दीपावली के दिन उन्हें मुख्यपूजा में भी रखना चाहिए। उसके उपरांत ही उन्हें उपयोग में लाना चाहिए।आधुनिक युग में धनत्रयोदषी नई वस्तुओं के क्रय के शुभ एवं अबूझ रूप में प्रतिष्ठित हो चुकी है। टी.वी. रेफ्रीजरेटर, कम्प्यूटर,फर्नीचर, मोटरसाइकिल, स्कूटर, कार इत्यादि का क्रय इस दिन बड़ी मात्रा में होता है। ऐसा माना जाता है कि य वस्तुऐ क्रेता के लिए शुभ रहती है और वह इसी प्रकार की अन्य वस्तुओं के क्रय करने से समर्थ हो जाता है। भूमि भवन आदि का क्रय भी इसी दिन किया जाना अतिशुभ होता है। धनत्रयोदषी व्यापार आरंभ आदि के लिये शुभ एवं अबूझ मुहूर्त है। यहाँ तक कि धन से जुड़े हुए समस्त कार्य धनत्रयोदषी को करना शुभ रहता है। धनत्रयोदषी पर यह भी मान्यता है कि इस दिन धन का आगमन होना चाहिए गमन नहीं।धनतेरस दि. 11 नवम्बर के श्रेष्ठ मुहूर्त धन्वन्तरि पूजन श्री लक्ष्मी कुबेर पूजन एवं खरीदी का समयप्रातः 7ः30 से दोपहर 12 बजे तक - चर, लाभ,अमृतदोपहर 1ः30 से 3 बजे तक - शुभरात्री 6 से रात्री10ः30 बजे तक - शुभ, अमृत, चरप्रातः 6ः58 से9ः15 तक - वृष्चिक स्थिर लग्नदोपहर 1ः07 से 2ः40 तक - कुम्भ स्थिर लग्नसायं 5ः51 से7ः49 तक - वृषभ स्थिर लग्नदीपावली श्री महालक्ष्मी पूजन के सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त दि.13 नवम्बर 2012 मंगलवारप्रातः 9 से दोपहर1ः30 बजे तक - चर,लाभ, अमृतदोपहर 3 से 4ः30 बजे तक - शुभसायं 7ः00 से रात्री9 बजे तक - लाभप्रातः 6ः51 से9ः07 तक - वृष्चिक स्थिर लग्नदोपहर 12ः59 से 2ः62तक - कुम्भ स्थिर लग्नसायं 5ः43 से7ः42 तक - वृषभ स्थिर लग्नमध्यरात्री 12ः12 से2ः24 तक - सिंह स्थिर लग्न(प्रदोष काल विषेष समय सायं 5ः40से 8ः20 तक)कार्तिक कृष्ण धनतेरस जहाँ भगवान् धन्वन्तरि की पूजा अर्चना के लिए प्रसिद्ध है, वहीं इस दिन यमुना स्नान एवं यमराज के निमित दीपदान का महत्व भी शास्त्रों मंे वर्णित है। मान्यता है कि इस दिन यमराज को दीपदान से असामयिक मृत्यु का भय नहीं रहता।धनतेरस पर सायंकाल घर के मुख्यद्वार पर एक पात्र में अन्न रख उस पर यमराज के निमित नवीन रूई की दक्षिणाभिमुख बत्ती वाले तिल के तेल के दीप प्रज्वलित कर उनका गन्धादि से पजून कर उन दीपों का दान करें। त्रयोदषी को दीपदान करने से मृत्यु, पाष,दण्ड, काल और लक्ष्मी के साथ सूर्यनन्दन यम प्रसन्न होंते है।इस प्रकार दीपदान से दीर्घायु प्राप्त होती है और अकाल मृत्यु का भय समाप्त होता है। पवित्र यमुना यमराज की बहिन हैं, इसलिए इस दिन यमुना स्नान का भी बहुत महत्व है। मान्यता है कि इससे यमराज प्रसन्न होते हैं और असामयिक मृत्यु के भय के मुक्त करते है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मुख्यमंत्री  चौहान संस्कृति वत्सल सम्मान से विभूषित

एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को भोपाल में अखिल भारतीय साहित्य परिषद द्वारा उन्हें संस्कृति वत्सल अलंकरण से विभूषित किये जाने के प्रत्युत्तर में कहा कि यह सम्मान किसी व्यक्ति का नहीं, बल्कि उस विचार का है जिसे उनके जैसे अनेक कार्यकर्ता लेकर चलते हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में संस्कृति का प्रवाह निरन्तर बना रहेगा।मुख्यमंत्री चौहान को परिषद की ओर से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने संस्कृति वत्सल अलंकर से विभूषित किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि संस्कृति मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा थे। अध्यक्षता अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मोहनलाल छीपा ने की।सरसंघचालक डॉ. भागवत ने अपने बोधगम्य उद्बोधन में कहा कि विद्वतजनों का धर्म है कि प्रतिभा की खोज करें। उसे सम्मानित करें ताकि देश-दुनिया में श्रेष्ठता की ख्याति हो। अखिल भारतीय साहित्य परिषद द्वारा श्री शिवराजसिंह चौहान का अभिनंदन कर इसी उद्देश्य की पूर्ति की गयी है। श्री भागवत ने कहा कि ऐसे प्रयत्न होने चाहिये जिससे संस्कृति शासकीय नीतियों के साथ-साथ घर-घर फूले-फले।डॉ. भागवत ने उदाहरणों के साथ तुलना करते हुये भारतीय संस्कृति का विश्व में श्रेष्ठ बताया। आपका कहना था कि हमारी संस्कृति प्राण न्यौछावर करके भी धर्म-नीति पर चलने की सीख देती है। सत्य का मार्ग प्रशस्त करती है। मनुष्य को संस्कारित करती है। मर्यादा में रहने की प्रेरणा देती है। सर्व हितैषी है।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गर्व से कहा कि भारतीय संस्कृति अद्भुत है। यह ऐसी संस्कृति है जो समग्र मानवता के साथ जड़ चेतन के कल्याण की भी कामना करती है। उन्होंने कहा कि पूँजीवाद की विकृतियां दुनिया को तबाही के कगार पर ला रही हैं। ऐसे में आशा और विश्वास का प्रकाश भारत की आध्यात्मिक भूमि से ही निकलेगा।श्री चौहान ने कहा पाश्चात्य दर्शन में केवल भौतिक सुखों की बात होती है, जबकि भारतीय संस्कृति में शरीर, बुद्धि, मन और आत्मा के सुख की बात की जाती है। राज्य सरकार द्वारा प्रारंभ की गई तीर्थ दर्शन योजना आध्यात्मिक सुख देने का विनम्र प्रयास है।श्री चौहान ने कहा कि भारत के सनातन विचारों को क्रियान्वित करते हुये विकास का प्रकाश जन-जन तक पहुँचाने के प्रयास राज्य सरकार कर रही है। हिन्दी विश्वविद्यालय, सांस्कृतिक स्थलों का विकास, योग शिक्षा, गौ-अभ्यारण्य, वीर भारत परिसर, शौर्य स्मारक और अमर शहीदों की चिताओं पर मेलों के आयोजन भारतीय सोच और विचारों को पूरा करने का प्रयास है।उन्होंने कहा कि भारतीय विचारधारा में नदियां हमारी सभ्यता और संस्कृति हैं हम उनको प्रदूषित नहीं होने देंगे। राज्य सरकार ने तय किया है कि प्रदेश में नदियों को प्रदूषित करने वाला कोई भी उद्योग स्थापित नहीं होगा। उन्होंने बताया कि क्षिप्रा सदा प्रवहमान रहे इसके लिये नर्मदा के जल को क्षिप्रा में ले जाने का व्यापक कार्य राज्य सरकार ने प्रारंभ किया है।विशिष्ट अतिथि संस्कृति मंत्री श्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने कहा कि भारत विश्व का सिरमौर बने इसके लिए भारतीय विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने स्वाधीनता के पहले समर की 150 वी वर्षगांठ के अवसर पर वीरों, अमरशहीदों और क्रांतिकारियों के बलिदान को घर-घर तक पहुँचाने का प्रयास किया है। स्वामी विवेकानंद की जयंती को पूरे वर्ष तक मनाने का निर्णय लिया गया है। आगामी फरवरी माह में उज्जैन में विश्व संस्कृत साहित्य उत्सव का आयोजन किया जा रहा है कि इसमें संस्कृत की एक हजार से अधिक पुस्तकों का प्रकाशन और लोकार्पण किया जाएगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मोहनलाल छीपा ने कहा कि आधुनिक और पाश्चात्य ज्ञान को देशानुकूल बनाना होगा। यूरोप-केन्द्रित बुद्धिजीवी सोच का भारतीयकरण किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारतीय सनातन, बौद्ध, जैन साहित्य में ज्ञान के अपरिमित भण्डार हैं। इस ज्ञान को बाहर निकालकर आमजन तक पहुंचाने के प्रयास जरूरी हैं।कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत करते हुये अखिल भारतीय साहित्य परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलवंत जानी ने पुरस्कार की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. यतीन्द्र तिवारी ने आभारमय कृतज्ञता ज्ञापित की। प्रशस्ति पटि्टका का वाचन संस्था की राष्ट्रीय मंत्री विनयराजाराम ने किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान को सम्मान के रूप में प्रशस्ति पटि्टका, स्मृति चिन्ह, शॉल-श्रीफल और माला से डॉ. मोहन भागवत ने सम्मानित किया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

कृष्ण की लीलाओं के साथ रहमान का  संगीत

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस में इस बार अंतर्राष्ट्रीय सहभागितामध्यप्रदेश के 57वें स्थापना दिवस एक नवम्बर के अवसर पर इस वर्ष राज्य स्तरीय समारोह में राजधानी के लाल परेड मैदान पर ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान द्वारा भव्य प्रस्तुति दी जायेगी। संस्कृति मंत्री लक्ष्मीकान्त शर्मा ने आज यहाँ स्वराज भवन में तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।संस्कृति मंत्री शर्मा ने बताया कि देश और प्रदेश के लगभग 350 कलाकार भगवान कृष्ण की लीलाओं पर आधारित नृत्य नाटिका की प्रस्तुति देंगे। आतिशबाजी विश्व विख्यात नूरानी ब्रदर्स द्वारा की जायेगी।समारोह में ए.आर. रहमान के साथ विश्व ख्याति के म्यूजीशियन और संगीत सहयोगियों सहित बड़े गायक कलाकार प्रस्तुति देंगे। इनमें विख्यात गायक सुखविंदर सिंह, आर.वी. प्रकाश, नीति मोहन आदि शामिल हैं। ए.आर. रहमान का कैरियर दक्षिण के महान संगीतकार इलिया राजा के सान्निध्य में प्रारम्भ हुआ था। कम उम्र में रहमान ने स्वतंत्र रूप से संगीत रचना का काम शुरू किया और रोज़ा, बाम्बे, ताल, स्लमडॉग मिलिनेयर, रॉक स्टार और अगले माह प्रदर्शित होने वाली ‘जब तक है जान’ फिल्म में संगीत दिया है। उन्हें स्लमडॉग मिलिनेयर के लिए ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है तथा भारत सरकार ने उन्हें पद्मभूषण से विभूषित किया है। लाल परेड ग्राउण्ड में अत्याधुनिक स्टेज बनाया जाएगा तथा विश्व स्तरीय साउण्ड सिस्टम की व्यवस्था की जाएगी। ए.आर. रहमान के सांस्कृतिक वैभव से रूबरू होने से पहले कृष्णायन की प्रस्तुति होगी। इस प्रस्तुति में देश के लगभग 370 कलाकार भाग ले रहे हैं, जिसमें 100 समकालीन कलाकारों के साथ-साथ शास्त्रीय नृत्य शैली के 80 कलाकार, लगभग 170 लोक कलाकार, 15 चरित्र अभिनेता एवं अभिनेत्री एवं प्रख्यात पण्डवानी गायिका एवं पद्मभूषण तीजन बाई के 8 कलाकार शामिल हैं। इस प्रस्तुति का संयोजन विख्यात कोरियोग्राफर मैत्रेयी पहाड़ी द्वारा किया जा रहा है।बैठक में आयुक्त भोपाल संभाग प्रवीण गर्ग, सचिव एवं आयुक्त जनसम्पर्क राकेश श्रीवास्तव, कलेक्टर निकुंज श्रीवास्तव सहित संस्कृति, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम एवं अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

अब गायकों को भी मिलेगा किशोर कुमार सम्मान

लेखक सलीम खान किशोर कुमार सम्मान से अलंकृत संस्कृति एवं जनसंपर्क मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने खण्डवा में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रसिद्ध फिल्म पटकथा लेखक सलीम खान को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान से अलंकृत किया। सम्मान के रूप में उन्होंने श्री सलीम खान को 2 लाख रुपये चेक शाल-श्रीफल के साथ भेंट किया। कार्यक्रम में आदिम-जाति कल्याण मंत्री कुँवर विजय शाह, जिले की प्रभारी महिला-बाल विकास मंत्री रंजना बघेल, महापौर भावना शाह, पूर्व सांसद नंदकुमार सिंह चौहान, पार्श्व गायक उदित नारायण सहित अन्य विशिष्टजन उपस्थित थे। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए लक्ष्मीकांत शर्मा ने कहा कि अगले वर्ष से राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान में गायन क्षेत्र को भी शामिल किया जायेगा। अभी निर्देशन, अभिनय, पटकथा और गीत लेखन के लिये यह सम्मान दिया जाता था। उन्होंने बताया कि आगामी जुलाई, 2013 से खण्डवा में संगीत महाविद्यालय प्रारंभ हो जायेगा। दादा मुनि के नाम पर खण्डवा में फिल्म समारोह का आयोजन भी राज्य सरकार करेगी। कार्यक्रम में श्री सलीम खान के साथ उनकी पत्नी एवं प्रसिद्ध अभिनेत्री सुश्री हेलन भी शामिल हुईं। राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान प्राप्त करने के पश्चात श्री सलीम खान ने मध्यप्रदेश शासन का शुक्रिया अदा करते हुए खण्डवा के लोगों से मिले प्रेम और मेहमान नवाजी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह सम्मान बहुत महत्व रखता है, क्योंकि इसकी अहमियत आज भी बरकरार है। उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेरे पास शुक्रिया कहने के लिये भी अल्फाज नहीं हैं। इस अवसर पर श्रीमती रंजना बघेल ने भारतीय सिनेमा को हिन्दी भाषा का प्रचारक बताया। उन्होंने श्री सलीम खान को भारतीय संस्कृति की परिपक्वता की पहचान दिलाने वाली शख्सियत बताया। कुँवर विजय शाह ने कामना की कि सलीम खान लम्बे समय तक जीये और दुनिया में भारतीय सिनेमा का नाम रोशन करें। स्वागत से अभिभूत सुश्री हेलन ने खण्डवा वासियों का आभार व्यक्त किया। अंत में आभार महापौर भावना शाह ने व्यक्त किया। समारोह के पश्चात पार्श्व गायक उदित नारायण एण्ड ग्रुप ने सुरमयी प्रस्तुति दी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

इज्तिमा का आयोजन 24 से  भोपाल में

मुख्यमंत्री चौहान ने दिए ज़रूरी इंतजाम के निर्देश भोपाल में सालाना इज्तिमा 24 से 26 नवम्बर को आयोजित होगा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इज्तिमा से पहले सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिये हैं।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इज्तिमा में आने वालों को कोई दिक्कत नहीं हो। पेयजल, प्रकाश, स्वच्छता, आवागमन, प्राथमिक उपचार आदि के माकूल काम हों। उन्होंने इज्स्तिमा के आयोजन से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी व्यवस्थाओं का दीपावली के बाद मौका मुआयना करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे इज्तिमा में आए मेहमानों से मिलने भी जायेंगे।बैठक में बताया गया कि शासन के विभिन्न विभाग और इज्तिमा आयोजन समिति मिल-जुल कर सभी व्यवस्थाएँ करेंगे। आयोजन अवधि में प्रतिदिन 20 लाख लीटर से अधिक पेयजल लगेगा। नगर निगम द्वारा 100 पेयजल टंकियाँ और कमेटी द्वारा 50 पेयजल टंकियाँ इज्तिमा स्थल पर लगाई जायेंगी। ईंटखेड़ी में पुलिस कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। यूनानी, आयुर्वेद और एलोपैथिक चिकित्सा के शिविर लगेंगे। रेलवे स्टेशन पर स्वागत कक्ष बनाया जाएगा। प्रमुख रेल गाड़ियों में अतिरिक्त कोचेज भी लगवाई जाएगी। रेलवे स्टेशन से कार्यक्रम स्थल तक आवागमन के लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था होगी और इसके लिए विशेष परमिट प्रदान किए जायेंगे।बैठक में गत वर्ष की उम्दा व्यवस्थाओं और प्रशासन के भरपूर सहयोग के लिये इज्तिमा कमेटी के सदस्यों ने आभार ज्ञापित किया। बैठक में कमेटी के सदस्य श्री इक़बाल हफीज, श्री मोहम्मद मियाँ, श्री अतीक मियाँ, श्री आगा अब्दुल कय्यूम, श्री हाफिज़ साहब, प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग श्री के.के. सिंह, आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास श्री संजय शुक्ला, अपर पुलिस महानिदेशक श्री विजय यादव, कलेक्टर श्री निकुंज श्रीवास्तव, उप महानिरीक्षक श्री योगेश चौधरी, आयुक्त नगर निगम श्री रजनीश श्रीवास्तव एवं मुख्यमंत्री के सचिव श्री एस.के. मिश्रा उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

लेखक  सलीम खान को किशोर कुमार सम्मान

वर्ष 2011-12 का राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान प्रख्यात फिल्म पटकथा लेखक सलीम खान को दिया जाएगा। मध्यप्रदेश शासन द्वारा स्थापित यह सम्मान निर्देशन, अभिनय, पटकथा लेखन तथा गीत लेखन के क्षेत्र में क्रमानुसार दिया जाता है।संस्कृति मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया है कि इस सम्मान की चयन समिति की पिछले दिनों मुम्बई में हुई बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विगत चार दशकों से फिल्म पटकथा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता, दीर्घ साधना और निरंतर सक्रियता से फिल्मों में सम्मानजनक जगह बनाने वाले सलीम खान को इस वर्ष यह सम्मान प्रदान किया जाये। चयन समिति में वरिष्ठ फिल्म पत्रकार एवं माधुरी के सम्पादक रहे विनोद तिवारी, वरिष्ठ फिल्म प्रचारक आर.आर. पाठक, फिल्म समालोचक मनमोहन चड्ढा और फिल्म पत्रकार श्रीराम ताम्रकर शामिल थे। इस सम्मान में दो लाख रुपये की आयकर मुक्त राशि और प्रशस्ति-पटि्टका प्रदान की जाती है।वर्ष 2011-12 के लिए इस सम्मान से विभूषित होने वाले श्री सलीम खान की ख्याति हिन्दी सिनेमा में सितारा लेखक की रही है। उनका जन्म इंदौर में 24 नवम्बर 1935 को हुआ। वे अनेक सुपरहिट फिल्मों के पटकथा लेखन में मुख्य सूत्रधार और सहभागी रहे हैं। उनकी लिखी सफल फिल्मों में अन्दाज, हाथी मेरे साथी, सीता और गीता, यादों की बारात, जंजीर, मजबूर, दीवार, शोले, चाचा-भतीजा, डॉन, त्रिशूल, काला पत्थर, दोस्ताना, शान, क्रान्ति, शक्ति और जमाना शामिल हैं। इसके अलावा अस्सी के दशक में उन्होंने नाम, फलक, कब्जा, पत्थर के फूल, तूफान, जुर्म, अकेला, मझधार फिल्में लिखीं। श्री सलीम खान अभी अपने पुत्र और शीर्ष सितारे श्री सलमान खान की आने वाली फिल्म शेर खान के मुख्य पटकथाकार हैं, जिनके मार्गदर्शन में फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार की जा रही है।श्री सलीम खान को यह सम्मान खण्डवा में 13 अक्टूबर को एक गरिमामयी समारोह में प्रदान किया जायेगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

डिण्डौरी में ‘‘मोरे डुबुलिया’’

मध्यप्रदेश सरकार के बेटी बचाओ अभियान के तहत आज गांधी जयंती के अवसर पर डिण्डौरी में महिलाओं को बहुउद्देश्यीय कार्यक्रमों से जोड़ने का प्रोजेक्ट ‘‘मोरे डुबुलिया’’ का शुभारंभ हुआ। ’’मोरे डुबुलिया’’ के शुभारंभ के अवसर पर जिले की 37 गर्भवती महिलाओं की गोद-भराई के साथ जिले का विभिन्न क्षेत्रों में नाम रोशन करने वाली 37 बेटियों को प्रमाण-पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के पूर्व महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं की एक विशाल रैली परियोजना कार्यालय से निकाली गई जो नगर के मुख्य मार्ग से होती हुई समारोह स्थल कलेक्टर कार्यालय पहुँची। समारोह में जन-प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा कन्या पूजन कर रैली का समापन किया गया।जिला कलेक्टर मदन कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य, महिला-बाल विकास, ग्रामीण विकास एवं अन्य विभागों के बहुत से ऐसे कार्यक्रम है जो महिलाओं के लिए बहुत उपयोगी है। ’’मोरे डुबुलिया’’ कार्यक्रम बहुत सारे बहुउद्देश्यीय कार्यक्रमों को जोड़ने वाली प्रक्रिया है। इन प्रयासों का क्रियान्वयन स्वयं हितग्राहियों को ही करना है इसमें प्रशासन सिर्फ सेतु का काम करेगा। उन्होंने बताया कि डुबुलिया में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सुरक्षित पुस्तिका, जच्चा-बच्चा सुरक्षा कार्ड, रक्ताल्पता से बचाव के लिए आयरन की गोली, प्राथमिक उपचार की दवाइयों का विवरण सहित पाउच, दीनदयाल अंत्योदय उपचार योजना का कार्ड और जननी सुरक्षा वाहन, जिम्मेदार अधिकारियों एवं क्षेत्रीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के नाम, मोबाइल नंबर सहित सूची रखी गयी है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सखी सहेली कार्ड, लाड़ली लक्ष्मी योजना के आवेदन प्रपत्र, डाइट एवं टी.एच.आर. कार्ड, टी.एच.आर.पाक प्रक्रिया, सरोकार पुस्तिका और स्तनपान प्रोत्साहन पुस्तिका दी गई है। जिला पंचायत द्वारा बैंक खाता खोलने का फार्म, के.बाय.सी. करने के दस्तावेज, जीरो बैलेन्स में खाता खोलने के आदेष, स्व-सहायता समूह से जोड़ने की जानकारी और मर्यादा अभियान से जुड़ने एवं स्वच्छता के संबंध में जानकारी रखी गई है।इसी प्रकार मलेरिया से बचाव की जानकारी, सब्जी बीज किट, जन्म प्रमाण-पत्र के आवेदन-पत्र, पशुपालन योजना की जानकारी एवं आवेदन प्रपत्र और जनसंपर्क विभाग द्वारा आगे आयें लाभ उठायें व लोक सेवा प्रदाय गारंटी अधिनियम की जानकारी के फोल्डर्स दिये गये हैं। राजस्व विभाग द्वारा महिलाओं को मिलने वाली विधिक सहायता की जानकारी उपलब्ध करवाई गई है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

विश्व में शांति-सद्भाव को बढ़ावा देने की मध्यप्रदेश सरकार की ऐतिहासिक पहल

साँची में बौद्ध तथा भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय का शिलान्यासविश्व में शांति और सद्भाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश सरकार की ऐतिहासिक पहल के तहत सॉची में बौद्ध तथा भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय की आधार-शिला रखी गयी। बौद्ध और भारतीय ज्ञान पर अध्ययन के लिये बन रहे दुनिया के इस पहले विश्वविद्यालय का शिलान्यास समारोह श्रीलंका के राष्ट्रपति महिन्दा राजपक्षे, भूटान के प्रधान मंत्री जिग्मे वाय. थिनले, राज्यपाल रामनरेश यादव, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, श्री प्रकाश अम्बेडकर, स्वामी परमात्मानंद सरस्वती और श्री वेन बानगल उपतिस्स नायक थेरो की गरिमामय उपस्थिति में सपन्न हुआ।गरिमामय कार्यक्रम में श्रीलंका के राष्ट्रपति श्री राजपक्षे और भूटान के प्रधानमंत्री श्री थिनले ने श्रीलंका से लाये गये बोधि वृक्ष को विश्वविद्यालय के शिलान्यास-स्थल पर रोपा। सभी अतिथियों ने श्रीलंका से लायी गयी विशेष ईटों से आधार-शिला रखी। इन विशेष ईटों में श्रीलंका से लायी गयी पंच धातु, वनस्पतियाँ, वन औषधियाँ तथा अन्य शुभ माने जाने वाले पदार्थ रखे गये हैं। कार्यक्रम में सम्पूर्ण विधि-विधान से सनातन परम्परा तथा बौद्ध विधि से शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर श्रीलंका से आये सांस्कृतिक दल ने मृदगंम तथा मध्यप्रदेश के सांस्कृतिक दल ने शंख ध्वनि के सामूहिक नाद से वातावरण को उमंग और उत्साह से भर दिया। राज्यपाल श्री यादव ने इस अवसर पर साँची बौद्ध एवं भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के शिलान्यास की विधिवत घोषणा की।विश्व धरोहर बौद्ध स्तूप के लिये प्रसिद्ध साँची में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा स्थापित किये जा रहे इस विश्वविद्यालय के लिये 100 एकड़ भूमि आरक्षित की गयी है। इस पर दो चरण में लगभग 300 करोड़ रूपये खर्च होंगे। विश्वविद्यालय धम्म के सिद्धान्त, बुद्धिज्म शिक्षण, समसामयिक दर्शन एवं परंपराओं की शिक्षा प्रदान करेगा। प्राचीन भारतीय विचार और एशिया के विभिन्न देशों में विस्तार ले रही बुद्धिस्ट संस्कृति के मध्य परस्पर वैचारिक संबंधों को प्रोत्साहित करने का कार्य करेगा।शिक्षा की वैकल्पिक पद्धतियों के परिप्रेक्ष्य में भारत की शिक्षा प्रणाली में सुधार और एशिया के कला शिल्प और कौशल में शिक्षण-प्रशिक्षण का कार्य भी विश्वविद्यालय करेगा। विश्वविद्यालय में बुद्धिज्म और भारतीय ज्ञान और संस्कृति पर एक पुस्तकालय की स्थापना की जाएगी, जो भौतिक और डिजिटल स्वरूप में संबंधित साहित्य उपलब्ध करवायेगा।विश्वविद्यालय में पाँच अध्ययन केंद्र होंगे जिनमें बौद्ध दर्शन शाखा, सनातन धर्म और भारतीय ज्ञान अध्ययन शाखा, अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध अध्ययन शाखा, तुलनात्मक धर्मों की शाखा, भाषा, साहित्य और कला की शाखा रहेंगी।इस अवसर पर उच्च शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा, प्रभात झा, सुरेश सोनी, राम माधव, अरविन्द मेनन, शैतानसिंह पाल, मुख्य सचिव आर.परशुराम, पुलिस महानिदेशक नंदन दुबे भी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

दतिया, खजुराहो, मांडू में हेरिटेज टूरिज्म

मध्यप्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये 10 विशेष पर्यटन क्षेत्र बनाये जायेंगे। एमी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य पर्यटन विकास परिषद की पहली बैठक में विशेष पर्यटन क्षेत्र बनाने के प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी। विशेष पर्यटन क्षेत्र इंदिरा सागर, गांधीसागर, बाणसागर, साँची, ओरछा, मांडू, खजुराहो, दतिया, तवानगर-मड़ई, तामिया-पातालकोट में स्थापित होंगे। विशेष पर्यटन क्षेत्रों में स्थापित होने वाली पर्यटन परियोजनाओं को पंजीयन शुल्क, स्टाम्प ड्यूटी, मनोरंजन कर, मोटर कार टैक्स आदि में रियायत मिलेगी।प्रत्येक क्षेत्र के लिये पर्यटन गतिविधि को चिन्हित किया गया है। इंदिरा सागर, गांधीसागर, बाणसागर, तवा नगर में वाटर और ईको टूरिज्म को चुना गया है। दतिया, खजुराहो, मांडू में हेरिटेज टूरिज्म चुना गया है। तामिया में ईको टूरिज्म को बढ़ावा दिया जायेगा।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दस विशेष पर्यटन क्षेत्र के अलावा भी विशेष पर्यटन क्षेत्रों को चिन्हित करने और धार्मिक पर्यटन-स्थलों को आपस में जोड़कर विशेष टूरिस्ट सर्किट बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि घरेलू पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए पर्यटन-स्थलों पर अधोसंरचनात्मक व्यवस्थाएँ स्थापित करने के काम में प्राथमिकताएँ निर्धारित करना होंगी। उन्होंने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में पूंजी निवेश को आकर्षित करने के लिये निवेश-मित्र पर्यटन नीति बनाई गई है। निजी-सार्वजनिक क्षेत्र की सहभागिता को बढ़ावा दिया गया है।बैठक में बताया गया कि पिछले पाँच साल में प्रदेश में पर्यटकों की संख्या लगभग चार गुना बढ़ी है। वर्ष 2006 में 11 मिलियन थी जो 2011 में 44 मिलियन बढ़ गई है। प्रदेश में नये पर्यटन-स्थलों की सूची बनाई गई है। हेरिटेज टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिये 24 निजी और राज्य के स्वामित्व वाले सात गढ़ी-किला का चुनाव किया गया है। इसमें रामपुर किला (गुना), अर्जुन महल (नरसिंहगढ़-राजगढ), रानी महल (टीकमगढ़), रानी महल (रतलाम), सिंधिया बोर्डिंग हाउस (नीमच), राजगढ़ पैलेस (दतिया), माधवगढ़ पैलेस (सतना) शामिल है।बैठक में बताया गया कि प्रमुख पर्यटन स्थलों तक पहुँचने वाली सड़कों का सुधार किया जा रहा है। नये हवाई मार्गों को चिन्हित किया गया है जिसमें खजुराहो-जयपुर, खजुराहो-मुम्बई, जबलपुर-मुम्बई, जबलपुर-कोलकाता, भोपाल-वाराणसी-गया शामिल हैं। इसी प्रकार भोपाल-पचमढ़ी, भोपाल-उज्जैन, ओंकारेश्वर, भोपाल-साँची, भीमबैठका-तवा, ग्वालियर-शिवपुरी, ओरछा, खजुराहो, इंदौर, इंदौर-मांडू-गांधीसागर के बीच हेलीकॉप्टर सेवा प्रस्तावित की गई है। वर्ष भर पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिये वार्षिक कैलेण्डर बनाया गया है। भोपाल में जनवरी 2013 में झील महोत्सव की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

राज्यपाल यादव ने 19 शिक्षकों का किया सम्मान

गुरु चाहे तो इतिहास बदल सकता है मध्यप्रदेश के राज्यपाल राम नरेश यादव ने कहा है कि शिक्षक ही राष्ट्र को नई दिशा दे सकते हैं। श्री यादव ने कहा कि यदि शिक्षा छात्रों का चरित्र निर्माण नहीं कर सकती है तो ऐसी शिक्षा मूल्यहीन है। चरित्रवान नागरिकों का निर्माण ही शिक्षा का एक सर्वमान्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि शिक्षित करने के साथ ही युवा पीढ़ी को मानवीय मूल्य, ईमानदारी, कर्त्तव्य परायणता, राष्ट्र प्रेम, नैतिकता और चरित्र आदि संस्कार देने का दायित्व शिक्षकों का ही है। श्री यादव ने कहा कि महात्मा गांधी शिक्षकों को ‘एजेंट ऑफ सोशल चेंज’ मानते थे। उन्होंने जिन सात नैतिक अपराध की चर्चा ‘यंग इंडिया’ में प्रकाशित अपने एक लेख में की थी उनमें से एक है- चरित्र के बिना ज्ञान। इस दृष्टि से भी समाज की जिम्मेदार पीढ़ी तैयार करने का दायित्व शिक्षकों पर ही है। उन्होंने कहा कि देश और समाज के प्रति समर्पित गुरू सही शिक्षा के जरिये इतिहास बदल सकते हैं।राज्य-स्तरीय सम्मान से सम्मानित शिक्षकबालकृष्ण पचौरी जवाहरपुरा भिण्ड, रोहणी प्रसाद मिश्रा बिछिया-मण्डला, मोतीलाल फरकिया देनिथलाई खुर्द, मंदसौर, श्री राजेन्द्र प्रसाद भारद्वाज, तलेन राजगढ़, मुकाम सिंह भंवर, धार और प्रवीण कुमार मण्डलोई, शाजापुर।राज्यपाल यादव ने डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का स्मरण करते हुए कहा कि उनकी लोकतंत्र में गहरी आस्था थी और वे लोकतंत्र के सजग प्रहरी थे।राधाकृष्णन जी की दृढ़ मान्यता थी कि गंभीर से गंभीर समस्या का समाधान आपसी संवाद और बातचीत के लोकतांत्रिक तरीके से किया जा सकता है। राधाकृष्णन जी ने भारतीय दर्शन को दुनिया में प्रतिष्ठापित किया। उनका मानना था कि शिक्षक को मात्र अध्यापन से संतुष्ट नहीं होना चाहिए। शिक्षकों को अपनी योग्यता, निपुणता और आचरण से छात्रों का स्नेह और आदर भी अर्जित करना चाहिए।समारोह में राज्यपाल राम नरेश यादव ने इस वर्ष के राज्य स्तरीय सम्मान से प्रदेश के छह शिक्षक को सम्मानित किया। श्री यादव ने वर्ष 2011 में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त 13 शिक्षक का भी सम्मान किया। उन्होंने योग शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पवन गुरू को एक लाख की सम्मान राशि, प्रशस्ति-पत्र, शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। यह पुरस्कार इसी वर्ष से प्रारंभ किया गया है। इसके अलावा राष्ट्रीय शैक्षिक संगोष्ठी में प्रत्येक जिले से प्रतिभागी के रूप में दो-दो शिक्षक में से अंतिम रूप से चयनित दो शिक्षक, सतना के शंकरदयाल दीक्षित और गुना की मधुबाला सक्सेना को पाँच-पाँच हजार की राशि से सम्मानित किया गया।वर्ष 2011 के राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्तसम्मानित शिक्षक नवीन कुमार ब्यौहार, निवास मण्डला, अरूण कुमार शर्मा, बकतगुढ़ सबलपुर धार, संजय कुमार जौहरी, उज्जैन, चित्रलेखा तिलक, विदिशा, सुनील कुमार त्रिपाठी, कल्याणपुर भिण्ड, श्री अशोक कुमार, दौलतपुर, मंदसौर, चांदमल जैन, सुसनेर, शाजापुर, नंदलाल जाटव, करहल, श्योपुर तथा सुनीता थत्ते, चिमनबाग, इंदौर रामनारायण केरावत, रतलाम, डॉ. अनिल कुमार त्रिपाठी दमोह, मोहम्मद उमर शरीफ, मुरैना एवं याज्ञवलक्य द्विवेदी दतिया।स्कूल शिक्षा मंत्री अर्चना चिटनीस ने कहा कि अच्छी शिक्षा सभी समस्याओं का समाधान है। श्रीमती चिटनीस ने कहा कि शिक्षक छात्रों को इस प्रकार शिक्षित करें कि उनके आचरण और व्यक्तित्व में भारतीय संस्कृति और मानवीय मूल्य नजर आयें। डा. राधाकृष्णन को याद करते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि देश के दर्शन को दुनिया में आज जो गौरव प्राप्त हुआ है उसके पीछे डॉ. राघाकृष्णन का दृढ़ संकल्प है।आदिम-जाति कल्याण मंत्री विजय शाह ने कहा कि शिक्षक शिक्षा दान कर दूसरों के लिए जीने की प्रेरणापूर्ण मिसाल प्रस्तुत करते हैं। गुरूजन उन्नत समाज और देश के भविष्य के निर्माण के लिए आने वाली पीढ़ी को शुरूआती दिनों से ही जो दिशा देते हैं उसके लिए शिक्षकों को सम्मानित करना गौरव की बात है। श्री शाह ने कहा कि गंतव्य तक वही पहुँच सका है जिनके सपनों में शक्ति और हौसलों में जान थी।पूर्व में राज्यपाल श्री यादव ने माँ सरस्वती और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर समारोह का शुभारम्भ किया। कमला नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भोपाल की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, गुरू वंदना, वंदेमातरम् और मध्यप्रदेश गान प्रस्तुत किया गया। औषधीय पौधे भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में ‘अभिनंदन’ फोल्डर का विमोचन किया गया। प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा संजय सिंह ने स्वागत भाषण और प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। स्कूल शिक्षा आयुक्त अरूण कोचर ने स्मृति स्वरूप अतिथियों को पुस्तकें भेंट कीं। स्कूल शिक्षा संचालक श्री अवधनारायण मिश्रा ने आभार माना।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मध्यभारत की खिलाडी बेटियां

ताहिर अली राज्य सरकार द्वारा मध्यप्रदेश में खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन और अधोसंरचना विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा पुरुष तथा महिला खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिये जो सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं, उसी का परिणाम है कि मध्यप्रदेश खेलों में अग्रणी राज्य हो गया है। इसमें प्रदेश की महिला खिलाड़ियों का भी महत्वपूर्ण योगदान है।खेल विभाग द्वारा प्रशिक्षित प्रदेश की लाड़लियों ने खेल के क्षेत्र में विश्व में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। यह सब संभव हुआ है विभाग द्वारा नियुक्त कुशल प्रशिक्षक, बेहतर प्रशिक्षण, उचित मार्गदर्शन तथा राज्य शासन की बेटियों के लिये संचालित की जा रही लाभकारी योजनाओं के चलते। आज प्रदेश के शहरी तथा ग्रामीण अँचलों से खिलाड़ी बेटियाँ प्रशिक्षण लेकर अपने परिवार तथा प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं।राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में महिला खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश को एक अलग पहचान दी है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य खेल अकादमी की महिला खिलाड़ियों द्वारा वर्ष 2007-08 से अब तक 479 पदक जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित किया गया है। इनमें 166 स्वर्ण, 164 रजत तथा 149 काँस्य-पदक अर्जित किया जाना शामिल है। इसके साथ ही अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य अकादमी की महिला खिलाड़ियों ने 21 पदक अर्जित किये हैं। इनमें 5 स्वर्ण, 6 रजत तथा 20 काँस्य-पदक सम्मिलित हैं।मध्यप्रदेश की खिलाड़ी बेटियों ने गत दो वर्ष में पायका अंतर्गत आयोजित राष्ट्रीय महिला खेलों में 2 स्वर्ण, 2 रजत एवं 10 काँस्य-पदक सहित कुल 14 पदक अर्जित किये। इसके अलावा विक्रम पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ियों को सरकारी सेवा का नियुक्ति-पत्र दिया गया। डी.एस.वाय.डब्ल्यू. अकादमी के रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम से 175 महिला खिलाड़ियों को रोजगार के अवसर मिले, वहीं भर्ती सूचना केन्द्र के प्रशिक्षण के माध्यम से 11 महिलाओं को भी रोजगार मिला।प्रदेश की ऐसी कई महिला खिलाड़ी हैं जिन्होंने विभिन्न राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय तथा अन्य प्रतियोगिताओं में भागीदारी कर प्रदेश का नाम खेल नक्शे पर उपलब्धियों से भर दिया है। इन महिला खिलाड़ियों ने राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की प्रशंसा करते हुए इनको उच्च-स्तरीय बताया है।प्रदेश की लाड़ली खिलाड़ी राजकुमारी राठौर प्रौन और 3 पोजीशन में सीनियर राष्ट्रीय चैम्पियन हैं। राजकुमारी 8 बार की सीनियर तथा 7 बार की जूनियर राष्ट्रीय चैम्पियन हैं। राजकुमारी ने 17 बार विश्व, 4 बार एशियन तथा 3 बार सेफ चैम्पियनशिप में भागीदारी की है। वर्ष 2002 में हुए कॉमन-वेल्थ गेम्स में एक स्वर्ण तथा एक रजत पदक अर्जित किया था। राजकुमारी महू ने 10 किलोमीटर दूर छोटे-से गाँव हरसोला से राष्ट्रीय चैम्पियन बनने का सफर शुरू कर खेल विभाग की सुविधाओं का लाभ उठाते हुए अपनी मेहनत तथा लगन के दम पर आगे बढ़ती रहीं। राजकुमारी लंदन ओलम्पिक-2012 के क्वालिफिकेशन राउण्ड तक पहुँचने वाली मध्यप्रदेश की एकमात्र खिलाड़ी रहीं। राजकुमारी के अनुसार जो सुविधा मध्यप्रदेश सरकार दे रही है, वह सुविधा कई बार राष्ट्रीय कैम्पों में भी नहीं होती है। राज्य सरकार ने ओलम्पिक स्तर की शूटिंग सुविधा उपलब्ध करवाई है।लतिका भण्डारी प्रदेश की नम्बर-1 ताईक्वांडो खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पाँचवीं कॉमन-वेल्थ ताईक्वांडो चैम्पियनशिप में स्वर्ण-पदक अर्जित किया है। लतिका ने सेफ खेलों में भी रजत-पदक प्राप्त किया तथा लंदन ओलम्पिक्स के क्वालिफिकेशन राउण्ड में भी पहुँची थीं। मध्यप्रदेश ताईक्वांडो में गत 5 वर्षों से लगातार राष्ट्रीय चैम्पियन है। यह खिताब प्रदेश को लतिका भण्डारी, आरती खाकल, श्रव्या के शानदान प्रदर्शन से हासिल हुआ है। लतिका अपनी सफलता का श्रेय राज्य सरकार को देती हैं। उनका मानना है कि वे भाग्यशाली हैं कि मध्यप्रदेश से ताईक्वांडो खेल रही हैं। इलेक्ट्रॉनिक चेस्ट-गार्ड, अत्याधुनिक जिम, उच्च-स्तर का प्रशिक्षण, भोजन, स्पोर्ट्स, मेडीसिन सेंटर की सुविधा राज्य ताईक्वांडो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलती है। यह विश्व-स्तरीय है। यही कारण है कि मध्यप्रदेश ताईक्वांडो में राष्ट्रीय चैम्पियन है।प्रदेश की रेणु और शानु महाजन फेंसिंग की उभरती खिलाड़ी हैं। शानू महाजन ने हाल ही में साउथ एशियन फेंसिंग चैम्पियनशिप में काँस्य-पदक अर्जित किया है। दोनों ही बहनों ने राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक अर्जित किये हैं। तलवारबाजी (फेंसिंग) जैसे खेल को मध्यप्रदेश में मिले प्रोत्साहन के कारण आज पुरुष ही नहीं महिला खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर पा रहे हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

संगीतकार के दिल ने बदला स्थान

मनीष परालेयह तो सभी जानते हैं कि कुदरत करिश्मा करती है मगर कभी कभी कुदरत ऐसे करिश्मे कर देती है जिससे सुनने वालों में खलबली मच जाती है। चिकित्सकों के दल को रतलाम में एक ऐसे युवक का पता चला जिसका दिल अपने स्थान पर नहीं है। मजेदार बात तो यह है कि उन्हें भी हाल ही में पता चला है।धार जिले के बखतगढ़ निवासी पेशे से संगीतकार दिलीपसिंह डोडिया सुर लय ताल को एक सा करने में लगे रहते हैं। मगर उन्हें पता नहीं था कि उनका दिल तय स्थान पर नहीं है। जब पता चला तो परिजन हैरत में पड़ गए। कहने लगे यह तो भगवान की लीला है।कैसे चला पताहुआ यूं कि 16 मई को दिलीपसिंह डोडिया मोटरसाइकल से रतलाम आ रहे थे कि उनकी गाड़ी की दुर्घटना हो गई। उपचार के लिए रतलाम लाया गया। जब पता चला कि पैर में फ्रैक्चर है, तब हड्डी रोड विशेषज्ञ डा. योगेंद्रसिंह चाहर के चिकित्सालय में लाया गया।क्या देखा डा. चाहरपैर का आपरेशन करने से पूर्व डा. चाहर ने पेशेंट के शरीर का परीक्षण किया कि सब कुछ ठीक तो है। जब लेफ्ट साइड में इसीजी मशीन लगाई गई तो हाड बीड थी लाइन एक-सी दिखने लगी। तब डा. चाहर के चेहरे पर चिंता की लकीर खींच गई कि क्या हुआ हार्ट कार्य नहीं कर रहा है और पेशेंट है। आनन-फानन में कार्डियलाजिस्ट डा. अजय जैन को बुलाया गया। उन्होंने भी परीक्षण किया तो वहीं स्थिति नजर आई। डा. खापर्ड़े भी आए। तब इसीजी मशीन को राईट साइड में लगाया गया तो हार्ट सामान्य रूप से कार्य रहा था। चिकित्सकों के लिए तो यह जिज्ञासा उत्पन्न करने वाला था। डा. चाहर ने कहा कि ऐसे केस करोड़ों में एकाध में होते हैं। डा. जैन ने कहा कि बस दिल का स्थान बदला है। शरीर की सभी प्रक्रिया सामान्य रूप से चल रही है।क्या कहना संगीतकार डोडिया काबखतगढ़ निवासी लक्ष्मणसिंह डोडिया के पुत्र श्री डोडिया पेशे से संगीतकार है। आर्केस्ट्रा ग्रुप का संचालन करते हैं। बेहतरीन कार्यक्रम इंदौर में दे चुके हैं। इनके करीबी राजेंद्रसिंह फिल्म इंडस्ट्री में। वे भी संगीतकार है। उनसे ही इन्हें भी प्रेरणा मिली है। श्री डोडिया की-बोर्ड प्लेयर है। इनका कहना है कि 32 साल की उम्र में आज तक चिकित्सालय का मुंह नहीं देखा है। दवाई तक नहीं ली है। प्राकृतिक चिकित्सा को ही मान्यता देते हैं। नियमित मोर्निंग वाक होती है। प्राकृतिक वातावरण में रहते हैं। दिल का स्थान पर बदलने पर श्री डोडिया कहते हैं कि उस समय तो घबराहट हो रही थी कि आखिर दिल कहां गया? चिकित्सक परेशान थे लेकिन कह रहे थे कि घबराने की बात नहीं है। जब पता चला कि दिल राईट में है। चिंता की बात नहीं अपितु करिश्मे की बात है।डेस्कोकार्डियन हैकरोड़ों लोगों में एकाध व्यक्ति ऐसा होता है जिसके दिल लेफ्ट की बजाए राईट में रहता है। दिल की बात ही नहीं है शरीर में कई अंग अपने निर्धारित स्थान पर नहीं रहते हैं मगर चिंता की बात नहीं होती है। मेडकिल साइंस में इसे डेस्कोकार्डियन कहते हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

शक्ति और ज्ञान के साधक राजा भोज

लक्ष्मीकांत शर्माहम कई अवसरों पर एक लम्बे अंतराल के बाद घटनाओं के दोहराए जाने की बातें सुनते, देखते आए हैं । ऐसा लेकिन क्यों होता है, इसके मूल में जाकर स्थितियों-परिस्थितियों के ज्ञान और विश्लेषण के आधार पर सब कुछ साफ पता चल सकता है । शक्ति की उपासना और इसे साध कर एक श्रेष्ठ शासन संचालित करने की पहचान वाले महान राजा भोज का सहस्त्राब्दी समारोह मध्यप्रदेश में करना मध्यप्रदेश सरकार की एक वैसे ही इतिहास को दोहराने की बानगी है । किसी अच्छाई को आदर्श मानकर उसका अनुकरण किसी की भी प्रगति का मूल मंत्र होता है । परन्तु यदि कोई सरकार इस आदर्श के साथ जनता के व्यापक हित में आगे आती है तो यह निश्चित ही अत्यंत महत्वपूर्ण बात हो सकती है । इसके लिए दृढ़ इच्छाशक्ति और संकल्प की आवश्यकता होती है तथा यही इस दिशा में निरंतर प्रगति का मार्ग प्रशस्त करने के परिचायक बनते हैं । बीते एक हजार वर्षो में परिस्थितियों और स्थितियों में भारी बदलाव आए हैं । ऐसे में आज महान शासक राजा भोज के विचारों, सिद्धांतों एवं शासन की रीति-नीतियों के अनुसरण की मंशा सिर्फ प्रासंगिक ही नहीं, नितांत आवश्यक भी है । राजा भोज की नगरी यानि आज के भोपाल में शक्ति और ज्ञान के इस महान साधक की याद को ताजा करने के उपक्रम में मध्यप्रदेश सरकार ने उनकी प्रतिमा स्थापित करने के अपने निर्णय को साकार कर लिया है । इससे भोपाल ताल के करीब वीआईपी मार्ग पर गुजरने वाले हर एक व्यक्ति और विशेषकर शासक, प्रशासकों के मस्तिष्क में जहाँ राजा भोज की स्मृतियां उभरेंगी वहीं उनके मन को एक स्वस्थ, स्वच्छ और पुरूषार्थी शासक के आदर्शो को आत्मसात करने के लिए प्रेरित भी करेंगी ।राजा भोज की स्पष्ट और दृढ़ मान्यता थी कि किसी भी सुशासन की परिकल्पना शक्ति और ज्ञान के बगैर संभव नहीं है । इतिहास में ऐसे एकाधिक अवसर आए हैं इन दोनों में से किसी एक की भी रिक्तता ने सारी सामाजिक-आर्थिक व्यवस्थाएँ चरमरा दीं । प्रजातांत्रिक देश में शासन को शक्ति जनता से प्राप्त होती है । पर्याप्त ज्ञान के बगैर इस शक्ति के दुरूपयोग की आशंकाएं कोरी भी नहीं हैं । इन आशंकाओं को समूल नष्ट करने का दायित्व सरकारों का ही तो है जिसे निभाने के लिए उनक सदैव सजग, सक्रिय और तत्पर रहना तथा जनआकांक्षाओं को पूरा करना आज सबसे बड़ी आवश्यकता है । इस दिशा में राजा भोज आदर्श प्रस्तुत करते हैं । राजा भोज का चिन्तन व्यापक था । इसमें किसी भी संकीर्णता का कोई स्थान नहीं था । उनकी यही सोच सुशासन का आधार हो सकती है । लोगों की कठिनाईयों और पीड़ाओं की अनुभूति कर उनके समाधान की राहें खोजना और उन्हें भी यह अनुभव कराना कि उस मुश्किल दौर में कोई उनके साथ खड़ा है, यही सच्चे-अच्छे शासन की पहचान है । महान विभूतियों के आदर्शो और जीवन मूल्यों को अपनी रीति-नीतियों में पुर्नस्थापित करने के लिए आज निश्चित ही साहस की जरूरत है । मध्यप्रदेश में सरकार के लोग इसके लिए हर चुनौती उठाने के लिए तैयार है । भोज नगरी में मकान शासक की प्रतिमा स्थापित करने के लिए जो नैतिक बल चाहिए था, उसे सरकार ने पिछले सात सालों में अपनी रीति-नीतियों के माध्यम से अर्जित करने के ईमानदार प्रयास किये हैं । आज भी जनकल्याण के नए-नए प्रयोगों को सच्चा बनाने के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान निरंतर प्रयासरत हैं । राजा भोज के सिद्धान्तों पर यहाँ की सरकार भी लोगों को शक्तिशाली बनाना चाहती है ं संकटकाल में संस्कृति ही किसी राष्ट्र को एकजुट होकर उससे जूझने में समर्थ बनाती है । राजा भोज ने भारतीय संस्कृति की जड़ों को मजबूत किया । योद्धाओं और कुशल शासकों से विश्व का इतिहास भरा पड़ा है । भारत में भी एक से एक बढ़कर महान प्रतापी और पराक्रमी शासक हुये हैं, लेकिन ज्ञान, साहित्यानुराग, कला संगीत प्रेम तथा सहृदयता के महान गुणों से विभूषित ऐसे राजा कम होते हैं, जिनके नाम सुनते ही मन श्रद्धा से भर जाए । सम्राट अशोक, सम्राट विक्रमादित्य, सम्राट समुद्रगुप्त, सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य आदि ऐसे ही शासक हुये हैं, जिनके राज कौशल के साथ-साथ मानवीय गुणों तथा कला प्रेम को विश्व भर में मुक्त कंठ से सहारा जाना है । परमार वंश के महान दार्शनिक शासक महाराजा भोज इसी श्रृंखला के ऐसे ही गौरव पुरूष हैं। मध्यप्रदेश के लिए गर्व की बात है कि भारत के इन महान राजाओं में सम्राट विक्रमादित्य और राजा भोज इसी भू-भाग के शासक रहे । महाराजा भोज ने जहाँ अधर्म और अन्याय से जमकर लोहा लिया और अनाचारी क्रूर आतताइयों का मानमर्दन किया, वहीं अपने प्रजा वात्सल्य और साहित्य-कला अनुराग से वह पूरी मानवता के आभूषण बन गये । मध्यप्रदेश के सांस्कृतिक गौरव के जो स्मारक हमारे पास हैं, उनमें से अधिकांश राजा भोज की देन हैं । चाहे विश्व प्रसिद्ध भोजपुर मंदिर हो या विश्व भर के शिव भक्तों के श्रद्धा के केन्द्र उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर, धार की भोजशाला हो या भोपाल का विशाल तालाब, ये सभी राजा भोज के सृजनशील व्यक्तित्व की देन है । उन्होंने जहाँ भोज नगरी (वर्तमान भोपाल) की स्थापना की वहीं धार, उज्जैन और विदिशा जैसी प्रसिद्ध नगरियों को नया स्वरूप दिया । उन्होंने केदारनाथ, रामेश्वरम, सोमनाथ, मुण्डीर आदि मंदिर भी बनवाए, जो हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर है । इन सभी मंदिरों तथा स्मारकों की स्थापत्य कला बेजोड़ है । इसे देखकर सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है कि एक हजार साल पहले हम इस क्षेत्र में कितने समुन्नत थे । राजा भोज की गौरव गाथा के बिना मध्यप्रदेश की पहचान नहीं हो सकती । राजा भोज की प्रतिमा की भोपाल में स्थापना उनके व्यक्तित्व और कृतित्व से नयी पीढ़ी को अवगत कराने के लिए हमारी सरकार का एक विनम्र प्रयास है । शहरों और राज्यों के नाम कलान्तर में विभिन्न कारणों से बदल जाते हैं । भोपाल के साथ भी ऐसा ही हुआ है । राजा भोज द्वारा निर्मित इस नगरी का मूल नाम देवल भोज नगरी है । इसके ऐतिहासिक प्रमाण मौजूद हैं । कालान्तर में इस नगर का नाम बिगड़कर भोजपाल, भूपाल और इसके बाद भोपाल हो गया । भोपाल के मूल नाम को वापस करने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाने चाहिए । इसमें किसी को एतराज नहीं होना चाहिए क्योंकि ऐसे अनेक उदाहरण हैं जहाँ भारत के नगरों और राज्यों का नाम बदलकर मूल नाम रखा गया । मुम्बई, बंगलूरू, चेन्नई, तिरूवनंतपुरम, पुदुचैरी, कोलकाता आदि इसके उदाहरण हैं । हमने राजा भोज सहस्त्राब्दी समारोह को पूरे वर्ष मनाने का निर्णय लिया है । महाराजा भोज की गरिमा के अनुरूप आयोजित इस शुभारंभ समारोह पर ही भोपाल के इतिहास में पहली बार विश्व स्तरीय उपकरणों से सुसज्जित विशाल मंच पर एक भव्य समारोह आयोजित हो रहा है । भोपालवासियों के लिए आज का दिन निश्चिम ही अविस्मरणीय रहेगा । श्री शिवमणि, प्रिंस ग्रुप, श्री सुखविन्दर सिंह तथा अन्य कालाकारों की प्रस्तुतियों को कला रसिक हमेशा याद रखेंगे । कामनवेल्थ खेलों में जैसी आतिशबाजी हुई थी, उसी प्रकार की आतिशबाजी २८ फरवरी को लाल परेड पर होगी । मुझे आशा है कि समाज के सभी वर्गो के लोग शासन के इस प्रयास में सहभागी बनेंगे । इससे हमारा सांस्कृतिक गौरव पुनः प्रतिष्ठा होगा । अपने गौरवशाली राजा की अगवानी में भोपालवासियों से उल्लास के साथ उत्सव में शामिल होकर इतिहास के साथी बनने की अपेक्षा है ।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

सिर्फ नर्मदा स्नान से नहीं बदलेंगे आदिवासियों के सूरते हाल

आजादी के इतने लंबे समय बाद यदि हम भारत के विकास का आंकलन करे तो ,तस्वीर उजली दिखती है |अंग्रेजों ने देश को आर्थिक रूप से क्षतिग्रस्त कर हमें रेलवे लाइन के जाल के साथ छोड़ दिया था |उसके बाद देश ने अनेक क्षेत्रों में बहुत प्रगति करी है ,लेकिन भारत के एक बड़े भू-भाग में निवासरत आदिवासी समुदाय का विकास और उन्नति उस गति और तीव्रता से नहीं हो सकी, जैसी की देश ने अन्यों क्षेत्रों में करी है |आदिवासी विकास के क्षेत्र में अब तक लगाए गए संसाधन अपेक्षित परिणाम नहीं दे सके है |इस कड़वी सच्चाई को हमें स्वीकार करना ही होगा |गुजरात के डांग जिले में शबरी स्थान से लेकर पांच साल बाद नर्मदा स्नान तक कि अवधी में इस समुदाय की दशा और दिशा दोनों ही अपरिवर्तनीय रही है |इस का एक बड़ा कारण इस समुदाय को सिर्फ वोट बैंक के तौर पर देखना है |ये आज भी देश के अनेक दुर्गम और अनसुचित क्षेत्रों में निवासरत है |यह समुदाय वर्तमान में भी स्वयं को प्रकृति की संतान और रक्षक मानकर उसके समीप रहने में ही विश्वास करता है |ये लोग शहरी सभ्यता के सामान प्रकृती का अंधधुंध दोहन नहीं करते, अपितु प्रकृति से उतना ही लेते जितना जीवन यापन को अवशक है|इसी विचार धारा के चलते यह समुदाय समाज के अन्य वर्गों की तुलना में हर क्षेत्र में पीछे छूट गया है ,जहाँ इनका वास्ता सिर्फ गरीबी और दुखों से पड़ रहा है| परंपरागत जीवन शैली का आदी ये आदिवासी समुदाय इन सब कारणों से बर्बाद और बेहाल है |इन परम्परों के फेर में कर्ज ,फिर कर्ज का जाल व बंधुआ मजदूरी जैसी चीजे अब इनके लिए आम है और इन्होंने परिस्थितियों से हताश होकर इस समुदाय ने अब इस सब को अपनी नियति और जीवन मान लिया हैं|ये सब स्तिथियाँ बदल सकती है लेकिन सिर्फ राजनितिक बयानबाजी के चलते इस दिशा में कुछ विशेष प्रगति नहीं हो पा रही |शिक्षा और जागरूकता का अभाव भी अड़े आ रहा है |अलग –अलग प्रजातियों कि बोली और भाषा भिन्न होने के कारण इन्हें जागरूक और शिक्षित करना भी एक कठिन कार्य है |जहाँ पूरे देश में साक्षरता पैसठ प्रतिशत के लगभग है ,तो आदिवासी साक्षरता का अनुपात सिर्फ सेंतालिस प्रतिशत के आसपास ही है |बिहार और झारखण्ड जैसे विशाल आदिवासी क्षेत्र में तो यह अनुपात लगभग अठरह प्रतिशत के नजदीक है, जो अत्यंत शर्मनाक और शोचनीय है ,विशेष रूप से उनके लिए जो महज गाल बजाकर आदिवासी उत्थान की बात करते है |बड़ी –बड़ी विकास की योजनाओ ने आदिवासी क्षेत्र और क्षेत्रफल दोनों को सीधे –सीधे प्रभावित किया है |भारी तादाद में विस्थापन ,फिर विस्थापन के मामूली मुआवजा के साथ पुनर्वास की निशक्त प्रक्रिया ने इन्हें विकास के पथ पर अग्रसर होने के बजाय पीछे ही धकेला है |देशभर में फैला यह समाज इतनी विविधता लिए है ,और यही विविधता इनकी एकता में बड़ी बाधा है इसलिए हमेशा ही इनकी आवाज क्षेत्रीय स्तर तक ही सिमित रहा जाती है ,उसकी गूंज राष्ट्रीय स्तर पर यदा-कदा ही सुनायी देती है |और इस कमजोर प्रतिनिधित्व के वजह से कोई बेहतर नतीजे सामने नहीं आ पाते |इस दुर्दशा का जिम्मा सिर्फ सरकारों का नहीं है |आदिवासियों के जनप्रतिनिधि और इस समुदाय के वे लोग जो आरक्षण का लाभ लेकर सत्ता और सरकारी पदों की मलाई खा रहें है ,ज्यादा दोषी है |जिसने अपना परिवार उन्नत कर लिया पर उन्हें अपने शेष समुदाय की उन्नति में कोई रूचि नहीं है|ये नकारात्मक सोच ही वृहद स्तर पर इस समुदाय की तरक्की के अड़े आ रही है|सरकार की नीतियों के अनुरूप इस समुदाय की शिक्षा उन्नयन के प्रयास भी जोरों पर है |लेकिन सवाल यह है कि ये समुदाय सही मायनो में शिक्षित भी हो रहा है या महज खानापूर्ति ही हो रही है|एकीकृत आदिवासी विकास योजना के तहत गरीब आदिवासियों को रोजगार प्रशिक्षण और कर्ज देने के सरकारी प्रयास भी जारी है |देश भर में इस तरह के लगभग दो सौ योजनाये अलग-अलग क्षेत्रों में संचालित हो रही है |इस प्रक्रिया से लगभग अडतालीस लाख आदिवासी परिवार लाभान्वित हुए है |सहकारिता के प्रसार से भी इन्हें मजबूत किया जा रहा है ,आदिवासी सहकारी विपणन विकास के अंतर्गत इनके कला –कौशल के साथ इनकी कृषि और वन-उपज को उचित एवं अधिकतम मूल्य दिलाने के प्रयास हो रहे हैं|समाज के अन्य वर्गों का इनके प्रति नजरिया भी कोई बहुत अच्छा नहीं है ,इस सोच और नजरिये को बदल कर ही आदिवासी कल्याण की मुहिम को बल दिया जा सकता है |आदिवासी और गैर –आदिवासी के मध्य सदभावना का वातावरण निर्मित किया जाना बहुत अवशक है, जहा समाज के अन्य वर्ग इन्हें मान-सम्मान देते हुए संरक्षण और समर्थन प्रदान करें |नहीं तो सिर्फ सरकारी नीतियों के बल पर सुधार कठिन है| इसके साथ ही उचित पुनर्वास की व्यवस्था भी जरूरी है ,क्योकि खनन एवं कल –कारखानों के कारण लाखों आदिवासी परिवार आज बेघर है |कोयला खनन ने भारी तादाद में इन्हें बेघर किया हैं |और तो और स्वस्थ और स्वच्छ पेयजल भी इनके लिए दिव्य स्वपन के सामान है |पवित्र नदियों में स्नान और कोरी भाषणबाज़ी इन्हें आज इस दशा में ले आयी है |जहाँ से आगे का सफर मुश्किल जरूर है लेकिन मुमकिन है

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

फिर जिन्दा हुए बटेसर के मंदिर

विजय मनोहर तिवारी ग्वालियर से ४० किलोमीटर दूर सदियों से मलबे में दफ़न बटेसर के मंदिर अपने मूल स्वरूप में नज़र आने लगे हैं | अब तक कोई शिलालेख या सिक्के इस विशाल पुरातात्त्विक परिसर में नहीं मिले हैं | एक समाधि में कुछ अस्थियाँ और मिट्टी के बर्तनों के अवशेष जरुर पाए गए हैं | गुर्जर-प्रतिहार राजाओं के समय सातवीं से नौवी सदी के बीच मंदिरों का निर्माण हुआ | इनमे से ७० पुराने रूप में वापस आ चुके हैं | पुरातत्व विशेषज्ञों का आकलन हैं कि ये एक ही समय में बने हैं | कुछ साल पहले तक यह धरोहर पूरी तरह दूर तक फैले मलबे के ढेर में नज़र आती रही | लेकिन एएसआई के तत्कालीन पुरातत्व अधीक्षक के.के.मोहम्मद ने इन्हें फिर से जिवंत करने में खास दिलचस्पी ली | चंदेरी के ६० से ज्यादा कुशल कारीगरों को यहाँ लगाया गया, जिन्हें पुराने शिल्प और पत्थरों कि प्रकर्ति कि गहरी जानकारी हैं | पुरातत्वविद एस.एस.गुप्ता कहते हैं ये मंदिर इस इलाके के उजले अतीत के लाजवाब प्रमाण हैं | डेढ़ हजार साल पहले यह कला और संस्क्रती का लाजवाब केंद्र रहा होगा | यहाँ के मंदिर प्राकर्तिक कारणों से उजडे और धीरे-धीरे वीरानों में खो गए | यहां इतिहास को जिन्दा किया गया हैं | चप्पे-चप्पे पहले १९२० में प्रख्यात पुरातत्वशास्त्री एमबी गुर्दे कि नज़र में यह जगह आई थी ,लेकिन एएसआई ने वर्ष २००६ में यहां पूरी तैयारी से काम शुरू कराया, जो अब तक जारी हैं | अब मलबे में बिखरे मंदिर फिर से अपने पुराने दौर की याद ताजा करने लगे हैं | इतिहास के जानकारों का कहना हैं कि मंदिरों के इस विशाल संकुल से जाहिर हैं कि यह कोई प्रतिष्ठित मठ रहा होगा, जहां एक साथ सैकडों पुरोहित रहे होंगे | इनकी मौजूदगी में हजारों श्रद्धालुओं का आवागमन भी रहा होगा | लंबे अरसे तक डकैत गिरोहों के कारण कुख्यात रहे इस इलाके के चप्पे-चप्पे में ऐसे स्मारक बिखरे हुए हैं | इनमे प्राचीन पदमावती के अवशेष पवाया में पाए जाते हैं | सुहानिया,नरेसर, अटेर, और नरवर जैसे स्थान यहां की अलग ही कहानी बयान करते हैं | यह कहानी बीते हुए कल की हैं |(दैनिक भास्कर से साभार)

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

सुधार करने वाला सवालों के कटघरे में ?

- गोविंद मालू व्यवस्था सुधारने की प्रक्रिया को क्या अव्यवस्था कहा जाए? सही परिप्रेक्ष्य को कुतर्कों के आधार पर राजनीतिक रोटी सेंकने का हथियार बनाया जाए, तो यह अपराध उससे भी बड़ा है! जिस अपराध के लिए दोषियों को दंडित कर, व्यवस्था सुधारने का बीड़ा एक सरकार, एक राजनेता द्वारा उठाया गया है! ऐसे में व्यवस्था सुधारने की जिद में यदि अपने ही अवरोध बनें, हों तो उन्हें भी नहीं बख्शने व दोषी चाहे अपने ही दल के हों, उन्हें भी रियायत न देने की इच्छाशक्ति बताई हो तो यह ईमानदार राजनेता शुचिता व पारदर्शिता के पक्षधर राजनेता की निशानी है। आजादी के बाद व्यवस्था व तन्त्र में गिरावट इसलिए आई कि जो कानून-कायदे और नैतिकता से काम करने वाले नौकरशाह थे, उन्हें राजनेताओं की जिद के आगे समर्पण करना पड़ा! उन्हें राजनेताओं की अवैधानिक मंशा को पूरा करने का उपकरण बनना पड़ा। जिन्होंने ऐसा नहीं किया, उन्हें प्रताड़ित भी होना पड़ा! स्थानांतरण के जरिए या झूठे प्रकरण बनाकर विभागीय कार्यवाही के जरिए! इसलिए कमज़ोर मानसिकता, सुविधाजनक स्थिति में रहने वाले और भय से संघर्ष न करने वाले नौकरशाहों ने समझौता करना उचित समझा! उन्हें लगा कि 'हमें क्या करना, भाड़ में जाए सुशासन।' यशी कारण है कि 'तुम भी कमाओ, हम भी कमाएं' का 'शासन-राजतंत्र' विकसित हुआ और साथ ही 'जो आज्ञा हुजूर' की परिपाठी विकसित हुई। कमोबेश राजनीतिक पार्टियों (खासकर कांग्रेस) में यही परंपरा विकसित हुई! सर्वेसर्वा नेता को यह नागवार गुज़रा कि कहीं मेरे अधीनस्थ रहे मंत्री या मुख्यमंत्री की छवि मुझसे उजली न हो जाए! ऐसे लोगों को हटाने और गिराने का खेल चलता रहा और सारा तंत्र ही परतंत्र हो गया। व्यवस्था भी दुरावस्था की मोहताज हो गई! लोकतंत्र में सशक्त चुनौती के अभाव में कांग्रेस में अधिनायकता का वायरस फ़ैल गया। मुख्यमंत्रियों ने न केवल जय जयकार की, बल्कि जूते चप्पल भी उठवा! क्योंकि, उन्हें डर था कि मैडम की पलकें गिरी तो हमें भी औंधे मुंह गिरने से कोई रोक नहीं पाएगा। सरदार वल्लभभाई पटेल, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, डॉ. भीमराव अम्बेडकर, डॉ. राममनोहर लोहिया, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बाद लालबहादुर शास्त्री व मोरारजी भाई देसाई जैसे खुद्दार राजनेताओं को जो झेलना पड़ा वह इतिहास बन गया! आत्मकथाओं में इन कथानकों को उकेरा जरूर गया है! पास से देखने वालों ने इस पीड़ा को अपनी कलम के जरिए दस्तावेजीकरण कर सबक भी आगे की पीढ़ी के लिए छोड़ दिए हैं। कांग्रेस ने अपने प्रशिक्षण केन्द्रों व अभ्यास वर्गों में यही पाठ्यक्रम पढ़ा है। राजनीति में दशकों तक विराट पूंजी, विराट रिश्वत के अवसर बने रहें! कथित ईमानदारी के नाम पर भ्रष्टाचार की अविरल दुर्गन्ध धारा बहती रही! इस दुर्गन्ध भरी धारा में कोई सुशासन की निर्मल गंगा न प्रवाहित कर दें, इस बात का विशेष कॉडर तैयार किया गया! 'लूटों और खाओ, जो बोले उसे मार भगाओ' की समवेत वंदना करते हुए कांग्रेसी राजनीतिक पाठशाला का श्री गणेश करते रहे। ये सोच का विषय है कि नेहरु ने क्या किया, देश को और कांग्रेस को क्या दिया? उन्होंने कैसी संस्कृति विकसित की, जो कांग्रेस आज भी उस परिवार से मुक्त नहीं हो पाई? यही कारण है कि कांग्रेस से मुक्ति की छटपटाहट आज जनता के मन में आ गई है। नेहरूवादी संस्कारों की यही परिणति कांग्रेस में आज तक है। बाद में देश के जनमन को भी उन्होंने इसी सांचे में ढालने का काम किया! 80 के दशक तक तो सब कुछ ऐसे ही चलता रहा! लेकिन, वक़्त ने 1980 के उतरार्द्ध में करवट ली, 'सम्पूर्ण क्रांति' के शंखनाद के साथ! पहले जयप्रकाश नारायण ने और उसके के बाद विश्वनाथप्रताप सिंह ने भी उसी भ्रष्टाचार विरोधी व्यवस्था परिवर्तन के वाहक के रूप में उभरे। कांग्रेस में होते हुए भी नरसिम्हाराव को भी व्यक्तिगत रूप से इसी श्रेणी का मानता हूँ। लेकिन, जिस घर की पहरेदारी वे कर रहे थे, उस घर का चौका-चूल्हा और परम्पराओं की विरासत की केमेस्ट्री वे नहीं बदल पाए! कालांतर में मनमोहनसिंह भी मौनी बाबा के रूप में इसलिए ही कुख्यात हुए। लेकिन, व्यवस्था बदलने के माद्दा उनके लिए कुर्सी का बोझ बन गया। उन्हें वह सब करना पड़ा, जो नेहरुकालीन सन्दर्भ व परंपरा की रवायत थी। यह वही कांग्रेस है जिसके रक्त में ऐसे कीटाणु हैं, जो अच्छे और सच्चे को बर्दाश्त नहीं कर पाते! इसीलिए कांग्रेस को मुलायम सिंह, लालू यादव ज्यादा रास आते हैं, नरेंद्र मोदी और शिवराजसिंह नहीं! यहाँ तक कि अटलजी भी नहीं! उन्हें अपनों में से चंद्रशेखर, रामधन, पी.ए. संगम, कृष्णकान्त भी रास नहीं आते! बाबू जगजीवनराम ने भी जब करवट ली तो उन्हें धक्का मारकर बाहर कर दिया गया। यह कांग्रेस गरीबी, अशिक्षा, बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार ये मुद्दे कांग्रेस के घर के बाहर लगे बोर्ड पर शोभा पाते रहे! घर के कण-कण में इसे निजात पाने के कोई औजार नहीं दिखा तो जो छोटे लड़ाके घर में थे, उन्हें वनवास दे दिया या बोथरा बताकर अटाले वाले कमरे में डाल दिया गया! कुछ को स्वतंत्रता सेनानी का झुनझुना पकड़ाकर रिटायर कर दिया गया! ऐसी कांग्रेस को व्यवस्था परिवर्तन का कदम कभी रास नहीं आ सकता! अच्छे प्रयत्नों को पराकाष्ठा तक ले जाने में अपनी आहुति देने के बजाए वही हथियार उठा लिया कि आने वाला क्यों व्यवस्था परिवर्तन की जोखिम उठाए हवन करने में हाथ क्यों जलाए! 'जब जागो, तभी सवेरा' उन्हें रास नहीं आता! क्योंकि, ये तो काली रात के सौदागर हैं! अन्धकार के उद्योगपति हैं, उजालों के प्रतिस्पर्धी हैं! भ्रष्टाचार के खिलाफ सफाई का कोई चौघड़िया, नक्षत्र व दिन नहीं होता, जब से शुरू हो तब से पहला दिन होना चाहिए! शिक्षा माफिया, नौकरी माफिया व करियर माफिया से निजात दिलाना क्या अपराध है? शिवराज सिंह ने क्यों किया इस अभियान का श्री गणेश? यह जनता जान चुकी है, तभी व्यापमं के व्यापक प्रचार के बाद कांग्रेस को उसकी असली जगह परिणाम में बता दी! सुधारवादी को अपराधी बनाने का कांग्रेस का षड्यंत्र जनता जान चुकी है। एक पीढ़ी की गुणवत्ता को उसके करियर को बचाने का काम सरकार कर रही है! कांग्रेस उन आरोपियों के खिलाफ आवाज़ उठाने व कदम की सराहना करने के बजाए अलिप्त, परिश्रमी, प्रखर प्रतिभाशालियों को ही कटघरे में खड़ा करने की राजनीति कर रही है। व्यवस्था के सुधारवादियों की सराहना करने के बजाए उन्हें देश में बदनाम करके व्यवस्था को हमेशा के लिए विकलांग करने का प्रयास कर रही है! ये नव-विचारवादी इस दौर के अपराधी नहीं हैं! नया सोचने वाले इन बदलाव समर्थकों की पीढ़ी को बचाने की जरुरत है। इन्हें अपनी राजनीति के लिए कटघरे में खड़ा मत कीजिए, इतिहास माफ़ नहीं करेगा! संवेदनशील मुद्दों पर कुत्सित राजनीति की इज़ाज़त कभी कोई समाज नहीं देता, इतना याद रखना!

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

प्रधानमंत्री जन-धन योजना में मप्र के लोगों की ज्यादा रूचि नहीं

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री जन-धन योजना में मप्र के लोगों ने ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई। योजना के तहत खोले गए कुल बैंक खातों में से 60 प्रतिशत से अधिक खातों में कोई ट्रांजेक्शन (लेन-देन) नहीं हुआ। खाते जब से खुले हैं तब से खाली पड़े हैं। लोगों की ‘उपेक्षा’ ने बैंकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। योजना के तहत प्रत्येक खाताधारक को एक लाख के बीमा सुरक्षा दी गई है जिसके लिए खाता खुलने के 45 दिनों के भीतर कम से कम एक बार ट्रांजेक्शन होना जरूरी है। प्रधानमंत्री जन-धन योजना के पहले चरण में मप्र में कुल एक करोड़ 20 लाख लोगों के बैंक खाते खुले हैं। यह खाते मार्च 2015 तक खोले गए थे। इस हिसाब से करीब 70 लाख लोगों ने अब तक अपने खातों की सुध नहीं ली है। हाल ही में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में इस मामले पर विभिन्न बैंकों के अधिकारियों ने चिंता जताई है। बैंक अधिकारियों का कहना कि योजना को लेकर आम लोगों में जागरुकता बढ़ाने की जरूरत है।प्रधानमंत्री जन-धन योजना दूसरे चरण में 9 मई को लांच की गई प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना में 16 जून तक प्रदेश में 73 लाख 81 हजार लोगों का ही बीमा हो पाया। इससे पहले 9 जून तक यह आंकड़ा केवल 24 लाख 38 हजार था।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

नर्मदा बन के ही हो सकता हैं नर्मदा चिंतन

अनिल माधव दवेपरिस्थितियां ,परिवेश और वातावरण विचारों को जन्म देते हैं | विचारों से व्रती पनपती हैं | व्रती विचार और व्रती चिंतन को जन्म देते हैं | चिंतन आधार हैं और योजना और क्रियान्वयन का तब परिणाम यथेष्ट होता हैं | यदि हम श्रेष्ठतम परिणाम चाहते हैं तो हमें विचार भी श्रेष्ठतम करना होंगे | हमारा चिंतन भी श्रेष्ठतम होना चाहिए | पर यह श्रेष्ठतम क्या हैं ? यह श्रेष्ठतम हैं स्रष्टि की निरंतरता |स्रष्टि का मूल प्राण हैं | प्राणों से ही जीवन अदभूत हुआ हैं | जीवन के लिए प्राण अनिवार्य हैं और प्राणों का स्त्रोत जल हैं | जल के बिना जीवन संभव नहीं हैं | स्रष्टि में सैंकडों-हजारों गृह और उपगृह हैं | लकिन जहाँ जल नहीं हैं वहां जीवन नहीं हैं | जल पृथ्वी पर हैं | इसलिए यहाँ जीवन के प्रचुरता हैं | वर्षा ऋतु में जल की वृष्टि होती हैं | पृथ्वी जल को आत्मसात करती हैं , जल से तृप्त होती हैं और अंग-अंग से जीवन फूट पड़ता हैं - पौधे के रूप में , कीटों के रूप में , पतंगों के रूप में और असंख्य लताओं और बेलों के रूप में | जीवन के इस सत्य को भारतीय ऋषि भांप गए थे इसलिए उनकी असंख्य प्रथनाओं के केंद्र में जल है | उन्होंने जल की प्रार्थना की, पूजन किया, और जल को सहेजने , सुरक्षित बनाने के लिए उपाए तलाशे | जल की श्रृंख्ला एवं आधुनिक भाषा में कहे तो "वाटर सायकिल "के केंद्र में नदियाँ है |नदियों में जल संगृहीत भी होता है और गति भी करता है |जल की इस गति में गुण होता है |जल की यात्रा ,उसकी गति,गति से उत्पन्न कल कल स्वर साधारण नहीं है |यह एक वैज्ञानिक और रासायनिक प्रक्रिया है |इसमें १२ प्रकार के तत्व पनपते है |यही तत्व जीवन देते है |जीवन की प्रतिरोधात्मक क्षमता बढाते है |औषधि देते है और प्राणों को पुष्ट करते है |यह तथ्य भारतीय वाड्मय प्रसंग ही नहीं अपितु आधुनिक वज्यनिकों ने भी अपने शोध और अनुसंधानों से पुष्ट कर लिया है | भारतीय मनीषी मानवीय विचारों को प्रकार्तिस्थ बनाना चाहते थे इसीलिए उन्होंने अपने आश्रम ,तापोस्थालियाँ नदियों के किनारे प्रकृति की गोद में ही बनायीं | मध्यप्रदेश की जीवन रेखा कही जाने वाली पुण्य सलिला नर्मदा इस शोध परंपरा के केंद्र में थी |देव सरिता गंगा के किनारे यदि मानव सभ्यता के विकास की परंपरा रही तो उस परंपरा को आयाम दिया है नर्मदा की घाटी ने ,उसके किनारे की पर्वत कन्धराओं ,वन -वल्लिरियों के बीच बने ऋषि आश्रमों में निरंतर संचालित शोध और अनुसंधानों ने |अतीत के आख्यानों से यह तथ्य स्पष्ट है की नर्मदा मात्र एक नदी नहीं है |प्रकृति की तुष्टि -पुष्टिदायक जीवन रेखा नहीं है ,अपितु यह सभ्यताओं की स्राजग और सिधान्तों की जन्मदायी भी है |इसे किसी महानगर की आकाशी अटटालिका के कंगूरे पर बैठकर अथवा वातानुकूलित कार्यालय कक्ष में बैठकर नहीं समझा जा सकता | इसके लिए नर्मदा के किनारे जाना होगा | अंजुरी से उसके जल का आचमन करना होगा | उसकी रेत में आसन लगाना होंगा , कानों से उसकी कल-कल ध्वनी और ह्रदय से जल के स्पंदन को महसूस करना होगा | तभी नर्मदा को समझ को पाएंगे | नर्मदा को समझना यानि जीवन को समझना | | सिद्धन्तो ,सभ्यता ,समाज और संसार सबके मूल को समझना हैं | इसलिए नर्मदा के किनारे तवा के संगम पर अंतरराष्ट्रीय नदी महोत्सव शिविर संजोया ताकि विचार और वृत्ति दोनों प्रकार्तिक हों ,यथार्थ हो सिद्धन्तों और स्राज्नाओं के समीप हों | संपूर्ण स्रष्टि और उसके जीवों पर आए संकट के निवारण का चिंतन हो सके | जीवन में उस शक्ति क विचार हों सके जो श्रेष्टतम परिणाम देने वाली हैं | यह सत्य सब जानते हैं कि जल नहीं तो जीवन नहीं | फिर भी पूरे संसार में जल को अशुद्ध करने , जीवन के लिए अयोग्य करने का अभियान चल रहा हैं | जो जल जीवन दायक हैं , जीवन पालक हैं | वह अब जीवन-विनाशक की दिशा में बढ़ चला है | ऐसा नहीं हैं कि इससे पहले जल संरक्षण या जल संवर्धन के प्रयत्न नहीं हुए | बहुत हुए लेकिन उनके परिणाम प्रयत्न के अनुपात में नहीं आए | न धरती से रसातल की और खिसकते स्वर में विराम लगा और न प्रवाहित सरिताओं में अशुधि मिलाने का कुचक्र रुका |इसका एक मात्र कारण यही लगता है की न विचारों में शक्ति थी न चिंतन में |इसलिए परिणाम नहीं आये |सपना सब देख लेते है |प्रत्येक मनुष्य शीष्र पर जाना चाहता है,सम्मानित होना चाहता है किन्तु सबका सपना पूरा नहीं होता |सपना उसका पूरा होता है जिसके विचार प्राकृतिक शक्ति संपन्न हो ,जिसका चिंतन क्रियान्वयन की शक्ति से संपन्न हो |नर्मदा समग्र की तलाश यही है |विचार और चिंतन की इसी शक्ति की तलाश में नर्मदा -तवा संगम स्थल बांद्राभान को तलाशा गया है ,बांद्राभान तपोभूमि रही है ,सिद्ध भूमि रही है |तीन दिनों तक चले उस विचार का चिंतन क निष्कर्ष सामने है |इसमें दुनिया भर के लोग आये थे |सबने साथ बैठकर चिंतन किया और नर्मदा की निरंतरता के सुझाव दिए |नर्मदा की निरंतरता पर विचार या नर्मदा की सेवा नर्मदा पर उपकार नहीं अपितु मानव का दायित्व है |नर्मदा से तो यही प्रार्थना है की वह मानव को एक सार्थक विचार प्रदान करे ,वृत्ति प्रदान करे ताकि स्रष्टि की सम्पूणर्ता में वह अपना योगदान दे सके न की विनाश में

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

सिंहस्थ के कामों की क्वालिटी सुधारी जाये

डिसा ने उज्जैन में निर्माण कार्यों का लिया जायजा मुख्य सचिव अंटोनी डिसा एवं डीजीपी सुरेन्द्र सिंह ने उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। मुख्य सचिव एवं डीजीपी ने सबसे पहले होमगार्ड परिसर में नव-निर्मित बेरक का निरीक्षण किया। इस दौरान बेरक में कम संख्या में बनाये गये शौचालयों पर नाराजगी प्रकट की। उन्होंने शौचालयों की संख्या बढ़ाते हुए उनकी गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिये।मुख्य सचिव श्री डिसा ने इंजीनियरिंग कॉलेज रोड, हरीफाटक ओवरब्रिज की चौथी भुजा का निरीक्षण किया। उन्होंने गऊघाट पर 565 लाख की लागत से निर्माणाधीन जल-शोधन संयंत्र का भी अवलोकन किया। श्री डिसा ने सिंहस्थ के दौरान शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था के लिए संयंत्र की शोधन क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जहाँ अभी इस जलशोधन संयंत्र की क्षमता 127 एमएलडी प्रतिदिन की है, उसे 167 एमएलडी प्रतिदिन बढ़ाने के लिये आवश्यक कार्यवाही करें।मुख्य सचिव ने हरीफाटक ब्रिज के नजदीक निर्माणाधीन इंटरप्रिटेशन सेन्टर (व्याख्यालय) का भी निरीक्षण किया। मुख्य सचिव ने महाकाल मंदिर में चल रहे टनल निर्माण कार्य का निरीक्षण कर मंदिर में आने वाले दर्शनार्थियों के आने-जाने की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मंदिर के आसपास पैदल निरीक्षण कर वहाँ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्री डिसा ने रूद्र सागर एवं विक्रमादित्य टीले पर चल रहे निर्माण कार्य, राणोजी की छत्री का विकास कार्य एवं रामघाट का निरीक्षण किया। इस दौरान वॉच टॉवर, कंट्रोल रूम के बारे में पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी। उन्होंने रामघाट पर प्याऊ आदि को हटाने और उसकी सुन्दरता बढ़ाने के लिए विभिन्न रंगों की लाइटिंग करने के भी निर्देश दिये।प्रमुख सचिव विवेक अग्रवाल, प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं पर्यावरण मलय श्रीवास्तव, संभागायुक्त डॉ.रवीन्द्र पस्तौर, उज्जैन रेंज के आईजी वी.मधुकुमार, डीआईजी राकेश गुप्ता, कलेक्टर कवीन्द्र कियावत, पुलिस अधीक्षक एम.एस.वर्मा, मेला अधिकारी अविनाश लवानिया सहित अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

सिंचाई रकबा 7.5 से बढ़कर 36 लाख हेक्टेयर हुआ

एमपी में बदल रहा है खेती का परिदृश्य मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में 10 साल पहले सिंचित रकबा मात्र 7 लाख 50 हजार हेक्टेयर था, जिसे बढ़ाकर 36 लाख हेक्टेयर किया गया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के फैसलों से प्रदेश में कृषि का परिदृश्य बदल रहा है और किसानों के हित में बड़े फैसले लिये जा रहे हैं। श्री चौहान सीहोर में 3-दिवसीय कृषि विज्ञान मेले की शुरुआत कर रहे थे। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव, जिला प्रभारी और राजस्व मंत्री रामपाल सिंह तथा सांसद आलोक संजर इस मौके पर उपस्थित थे।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कृषि के लिये सबसे जरूरी पर्याप्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध होना है। सीहोर और उसके आसपास के क्षेत्र में सिंचाई सुविधा बढ़ाने के लिये नर्मदा नदी को पार्वती, कालीसिंध और गंभीर नदी से जोड़ने के लिये डीपीआर बनने का काम शुरू हो गया है। योजना के पूरी होने पर पूरा क्षेत्र सिंचित होगा, कृषि उत्पादन और आधारित उद्योग बढ़ेंगे। इससे किसानों की आय भी बढ़ेगी।श्री चौहान ने कहा कि किसानों को दी जाने वाली बोनस राशि का उनके व्यापक हित में उपयोग किया जायेगा। इसके लिये सरकार एक नयी योजना बनाने जा रही है, जिसमें किसान खाद-बीज पर 100 रुपये की सामग्री लेगा तो उसे मात्र 90 रुपये लौटाने होंगे। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने भी समारोह को संबोधित किया।जिला पंचायत भवन, पॉलीटेक्निक तथा विकलांग पुनर्वास केन्द्र का लोकार्पणमुख्यमंत्री चौहान ने सीहोर में 2 करोड़ 22 लाख रुपये की लागत से बने जिला पंचायत भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने शासकीय महिला पॉलीटेक्निक महाविद्यालय के 14 करोड़ 85 लाख लागत से निर्मित भवन और 20 करोड़ 88 लाख की लागत के विकलांग पुनर्वास केन्द्र और 36 करोड़ 34 लाख की लागत के निर्माण कार्यों का भी लोकार्पण किया। श्री चौहान ने कृषि विज्ञान मेले में कृषि यंत्र प्रदर्शनी, कृषि गैलरी और कृषि कियोस्क का भी अवलोकन किया। उन्होंने मेले में सरकार की विभिन्न योजना के हितग्राहियों को लाभ-पत्र वितरित किये।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

संकट की घड़ी में मध्यप्रदेश की संवेदना भूकंप प्रभावितों के साथ

पूरे प्रदेश में एक मिनट का मौन रखा गया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि संकट की घड़ी में पूरे प्रदेश की सामूहिक संवेदना नेपाल भूकंप त्रासदी के प्रभावितों के साथ है। उन्होंने प्रदेशवासियों का आव्हान किया कि भूकंप पीड़ितों के लिये एक जुट होकर आगे आयें और तन-मन-धन से सहयोग करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज यहाँ भवानी चौक में श्रद्धाजंलि सभा को संबोधित कर रहे थे। नेपाल भूकंप त्रासदी में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिये पूरे मध्यप्रदेश के साथ आज सुबह 11 बजे यहाँ भी एक मिनट का मौन रखा गया। श्रद्धाजंलि सभा में सभी धर्मों के धर्मगुरू उपस्थित थे।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश और राष्ट्रों की सीमाएँ इन्सानों ने बनाई हैं। सारी दुनिया और मानवता एक है। सभी धर्मों में उपासना के तरीके अलग-अलग है पर ईश्वर एक है। हमारे मित्र राष्ट्र नेपाल सहित देश के पश्चिम बंगाल और बिहार में आये भूकंप से हजारों लोग काल-कवलित हो गये और कई जिंदगियाँ प्रभावित हुई। यह समय सामूहिक संवेदना व्यक्त करने का है। पीड़ित मानवता की सेवा के लिये आगे आयें और भूकंप प्रभावितों के लिये जो भी संभव हो मदद करें। भूकंप प्रभावितों के दु:ख और संकट में उनके साथ खड़े हों।मुख्यमंत्री चौहान ने पन्ना जिले में हुई बस दुर्घटना के मृतकों को भी श्रद्धांजलि दी और कहा कि प्रभावितों को हरसंभव मदद की जायेगी।भूकंप प्रभावितों की मदद के लिये धन संग्रह अभियान 5 से 15 मई तकमुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भूकंप प्रभावितों की मदद के लिये प्रदेश में 5 से 15 मई तक धन संग्रह का अभियान चलाया जायेगा। अभियान में मुख्यमंत्री राहत कोष में एकत्रित राशि को प्रधानमंत्री राहत कोष में दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि भूकंप प्रभावितों की मदद की अपील का पूरे प्रदेश ने सकारात्मक उत्तर दिया है।101 वर्ष के मूलचंद और 3 वर्ष के प्रतीक ने भूकंप प्रभावितों को दी राशिमुख्यमंत्री चौहान ने भूकंप प्रभावितों के लिये धन संग्रह के अभियान की शुरूआत की। उन्होंने लखेरापुरा क्षेत्र में भ्रमण कर भूकंप प्रभावितों के लिये धनराशि एकत्रित की। मुख्यमंत्री चौहान को 101 वर्ष के श्री मूलचंद ने भूकंप प्रभावितों के लिये 250 रुपये दिये। इसी तरह 3 वर्ष के श्री प्रतीक सोनी ने अपनी गुल्लक की पूरी राशि भेंट की। मुख्यमंत्री श्री चौहान को इन्दौर के श्री हेमंत अत्रीवाल ने 5 लाख 5 हजार 555 रुपये का चेक दिया। इसी तरह सिख समाज की ओर से 51 हजार रुपये, हिन्दू उत्सव समिति की ओर से 51 हजार रुपये, राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से 21 हजार रुपये, मुफ्ती अब्दुल रज्जाक की ओर से एक लाख रूपये, सिंधी पंचायत की ओर से एक लाख रूपये, मध्यप्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा संघ की ओर से एक लाख रूपये, मध्यप्रदेश राजस्व अधिकारी संघ की ओर से एक लाख रूपये, भोपाल चेम्बर ऑफ कामर्स की ओर से एक लाख रूपये, आजाद मार्केट वस्त्र व्यवसायी संघ की ओर से 11 हजार रुपये, मुस्लिम एजूकेशन कॅरियर सोसायटी की ओर से 5 हजार रुपये, षढ़ दर्शन साधु संघ की ओर से 51 हजार रुपये, पार्षद मनोज राठौर द्वारा एक माह का मानदेय भूकंप प्रभावितों के लिये दिया गया। इसके अलावा भी कई लोगों ने भूकंप प्रभावितों के लिये मदद दी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

नीति आयोग और राज्यों के बीच सतत सम्पर्क रहे

मुख्यमंत्री चौहान की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठकमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तम कार्य करने वाले और श्रेष्ठ कार्य संपादन, आकलन, सूचकांक अपनाने वाले राज्यों को प्रोत्साहित करने को कहा है। श्री चौहान नई दिल्ली में केन्द्र सरकार की योजनाओं के परिणाममूलक प्रभावी अमल, केन्द्र समर्थित योजनाओं में आर्थिक दृष्टि से केन्द्र और राज्य की हिस्सेदारी जैसी प्रक्रिया के युक्तियुक्तकरण के लिये गठित मुख्यमंत्रियों वाली उप समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।बैठक में केन्द्र पोषित योजनाओं की संख्याओं को कम करने, राज्यों को अपनी आवश्यकता के अनुरूप योजनाओं का चयन करने में स्वतंत्रता और अपनी आवश्यकतानुसार नई योजना बनाकर प्रस्तुत करने की छूट, प्रशासनिक क्षमता के सुदृढ़ीकरण में केन्द्रीय सहयोग, फ्लेक्सी फण्ड योजनाओं में लचीलापन लाने, जम्मू-कश्मीर जैसे सरहदी राज्य, बुन्देलखण्ड जैसे पिछड़े इलाकों की जरूरतें, देश के पर्वतीय क्षेत्रों, उत्तर पूर्वी राज्यों की आवश्यकताएँ और उनके अनुरूप योजनाएँ एवं केन्द्रीय सहायता सुलभ करवाने जैसे मामलों पर गम्भीर मंत्रणा की गई।मुख्यमंत्री चौहान ने बैठक में पूर्व योजना आयोग के काम को मात्र रस्मी निरूपित करते हुए कहा कि तब साल में एक बार आकर मात्र कुछ ही घंटों में वार्षिक योजना की स्वीकृति लेना होती थी। उन्होंने नीति आयोग से राज्यों से निरंतर मार्गदर्शन देने और सतत पर्यवेक्षण कार्य करने की अपेक्षा की। उन्होंने कहाकि नीति आयोग और राज्यों के बीच सतत सम्पर्क बना रहना चाहिये। उप समिति ने नीति आयोग की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सिन्धुश्री खुल्लर की अध्यक्षता वाले वर्किंग ग्रुप को आगामी बैठक के लिये एक वर्किंग ड्राफ्ट तैयार करने का दायित्व सौंपा। उप समिति की आगामी बैठक गुरूवार 28 मई को भोपाल में होगी जिसमें वर्किंग ड्राफ्ट पर मंथन होगा और उप समिति अपनी अनुशंसाओं को लिपिबद्ध करवायेगी।भोपाल में होने वाली बैठक के पहले वर्किंग ग्रुप के सदस्य देश ऐसे राज्यों में जायेंगे जिनके मुख्यमंत्री उप समिति के सदस्य नहीं हैं। उनकी राय भी लेंगे और सुझावों का समावेश अंतिम प्रतिवेदन में किया जायेगा।बैठक में मणिपुर, अरूणाचल प्रदेश, झारखण्ड, राजस्थान के मुख्यमंत्री तथा जम्मू-कश्मीर के वित्त मंत्री ने अपने-अपने राज्यों की दुर्गम परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिये। उत्तरप्रदेश, केरल तथा तेलंगाना राज्यों के मुख्यमंत्री ने भी बैठक के लिये अपने लिखित सुझाव भेजे। बैठक में नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री अरविंद पनगढ़िया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिन्धुश्री खुल्लर, मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अन्टोनी डिसा और केन्द्र तथा राज्यों के संबंधित अधिकारी शामिल थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

शिवराज का  बुधनी आदर्श शहर बनेगा

मध्यप्रदेश के पहले ग्रामीण बीपीओ केन्द्र का शुभारंभमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सीहोर जिले के बुधनी में प्रदेश के पहले ग्रामीण बीपीओ केन्द्र और कॉल-सेंटर का शुभारंभ किया। उन्होंने सामुदायिक-सह-प्रशिक्षण केन्द्र, प्रशिक्षण छात्रावास तथा अंबेडकर भवन के नव-निर्मित भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बुधनी शहर को आदर्श शहर के रूप में विकसित करने की विस्तृत-कार्य योजना लगभग तैयार कर ली गई है। उन्होंने मौके पर उपस्थित आयुक्त नगरीय विकास संजय शुक्ला को एक सप्ताह में बुधनी के विकास पर केन्द्रित प्रजेंटेशन प्रस्तुत करने को कहा।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि वे कुछ माह पूर्व जब बंगलौर गये थे तो उनकी भेंट रूरल सोर्स कंपनी के प्रतिनिधि से हुई थी और उन्होंने प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्र में काल सेंटर व बीपीओ केन्द्र स्थापित करने की इच्छा जताई थी। प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन के संयुक्त प्रयास से 3-4 माह में ही यह कॉल-सेंटर तैयार हो गया है।मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान में केन्द्र में लगभग 300 युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार से लगाया गया है। निकट भविष्य में प्रदेश के सभी जिलों में इस तरह के केन्द्र प्रारंभ कर हजारों युवाओं को रोजगार में लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बढ़ती जनसंख्या से खेत की जोत का आकार लगातार कम होता जा रहा है। अब जरूरत है कि किसानों की नई पीढ़ी को खेती से हटकर अन्य क्षेत्रों में रोजगार दिलाया जाए।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए वे दिन-रात प्रयासरत हैं। गत दिनों असमय वर्षा से किसानों को हुई क्षति के लिए राहत राशि देने के साथ-साथ उनका चमकविहीन तथा पतला गेहूँ भी समर्थन मूल्य पर खरीदने के आदेश जारी किये जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश के किसानों की प्राकृतिक आपदा से रक्षा तथा खेती में उन्हें सुनिश्चित लाभ दिलाने के लिए नई फसल बीमा योजना तैयार की जाएगी।राजस्व मंत्री रामपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में प्रदेश दिन-दूनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा है। छात्र जीवन में श्री शिवराज सिंह चौहान ने जो सपने प्रदेश के विकास के लिए देखे थे उन्हें मुख्यमंत्री बनकर पूरा कर प्रदेश का भला किया है। सूचना प्रौद्योगिकी सचिव हरिरंजन राव ने केन्द्र के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि म.प्र. इलेक्ट्रानिक विकास निगम और जिला-स्तरीय ई-गवर्नेंस सोसायटी के साथ एयरटेल और रूरल सोर्स संस्था ने मिलकर यह महत्वपूर्ण कार्य किया है। बताया गया कि आज रोजगार मेले में 600 से अधिक युवाओं को विभिन्न कंपनियों द्वारा रोजगार दिया गया है।विधायक विजयपाल सिंह, जनपद अध्यक्ष विमला साहू, नगर परिषद बुधनी अध्यक्ष पुष्पा राजपूत, मार्कफेड के अध्यक्ष रमाकांत भार्गव, वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष गुरूप्रसाद शर्मा, पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह, रूरल सोर्स संस्था के सीईओ नीरज अग्रवाल, एयरटेल कंपनी के स्टेट हेड सुरेश कुमार सहित विभिन्न अधिकारी और जन-प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

आंचलिक पत्रकारों के लिए लागू होंगी स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना बीमा योजनाएं

हर जिले में बनेगा प्रेस क्लबमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आंचलिक पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और दुर्घटना बीमा योजनाएँ लागू करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने इसी साल से आंचलिक पत्रकारिता पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढाकर दोगुनी करने की घोषणा की। आज पुरस्कृत सभी पत्रकारों के खाते में शेष राशि जमा कर दी जायेगी।यहाँ समन्वय भवन में जनसम्पर्क विभाग द्वारा स्थापित आंचलिक पत्रकारिता पुरस्कार समारोह में श्री चौहान ने कहा कि जिला मुख्यालयों पर भी प्रेस क्लब के लिए भूमि देने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी। इससे आंचलिक पत्रकारों को काम करने में सहूलियत होगी। श्री चौहान ने कहा की भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का प्रेस क्लब बनाने के लिए रोड मैप तैयार कर लिया गया है।मुख्यमंत्री ने अगले साल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और फ़ोटो पत्रकारिता में उत्कृष्ट कार्य के लिए उत्कृष्टता पुरस्कार स्थापित करने की भी घोषणा की। आंचलिक पत्रकारिता की कठिनाइयों और विषम परिस्थितियों में अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने का साहस रखने वाले आंचलिक पत्रकारों की सराहना करते हुए श्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार ने उत्कृष्टता को सम्मानित करने की पहल की है।मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छे काम को सामाजिक मान्यता और सराहना मिलना ही चाहिए। पत्रकार समाज के प्रति अपना दायित्व निभाते हैं इसलिए समाज का भी दायित्व है कि उन्हें सम्मानित करे। उन्होंने कहा कि आंचलिक पत्रकारिता पुरस्कार हर साल समय पर दिए जायेंगे। श्री चौहान ने कहा कि गाँवों और कस्बों से तथ्यात्मक समाचार पाठकों तक पहुँचाना कठिन काम है। समाज में हो रहे अच्छे कामों को अभिव्यक्ति देना अपने आप में समाज की सेवा है। आंचलिक पत्रकार व्यवस्था को जगाने और सतर्क करने का काम करते है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ आलोचना को सरकार ने हमेशा सादर स्वीकार किया है और तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने की कोशिश की है।जिन विभूतियों के नाम पर पत्रकारिता पुरस्कार स्थापित किये गए हैं उनके परिवारजन भी इस अवसर पर उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने उनका सम्मान किया। पुरस्कारों की जूरी के सदस्यों को भी श्री चौहान ने सम्मानित किया।जनसम्पर्क मंत्री श्र राजेंद्र शुक्ला ने अपने स्वागत उद्बोधन में पुरस्कृत पत्रकारों को बधाई दी। लोकतंत्र को वरदान बनाकर जीवन-स्तर को उठाने का महत्वपूर्ण काम पत्रकारिता ने किया है। उन्होंने कहा कि आंचलिक पत्रकारिता पुरस्कार हर वर्ष आयोजित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि विगत एक दशक में मध्य प्रदेश बीमारू राज्य की श्रेणी से बाहर आ गया है। इसमे मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है।जूरी के सदस्य महेश श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान पत्रकारों को सम्मान देने वाले मुख्यमंत्री हैं। जूरी के अन्य सदस्य मदन मोहन जोशी, जयकृष्ण गौड़, जयराम शुक्ला, शरद द्विवेदी को भी मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विभिन्न अंचलो से आये पत्रकार, प्रबुद्ध नागरिक और मीडिया से जुडी नामी हस्तियां उपस्थित थे।आयुक्त जनसम्पर्क एस क़े मिश्रा ने आभार व्यक्त किया।मुख्यमंत्री ने शरद जोशी आंचलिक पत्रकारिता पुरस्कार, राहुल बारपुते आंचलिक पत्रकारिता पुरस्कार, रतनलाल जोशी आंचलिक पत्रकारिता पुरस्कार, जीवनलाल वर्मा विद्रोही आंचलिक पत्रकारिता पुरस्कार, कन्हैयालाल वैद्य आंचलिक पत्रकारिता पुरस्कार, बनारसीदास चतुर्वेदी आंचलिक पत्रकारिता पुरस्कार, मास्टर बल्देवप्रसाद आंचलिक पत्रकारिता पुरस्कार प्रदान किये।शरद जोशी आंचलिक पत्रकारिता पुरस्कार से सतीश एलिया, गोविंद बड़ोने, रानी शर्मा, प्रभु पटैरिया, प्रदीप एस चौहान, राजेश शर्मा और हरीश दिवेकर को, राहुल बारपुते आंचलिक पत्रकारिता पुरस्कार से रूमानी घोष, श्र प्रभाकर केरालकर, दिनेश सोलंकी, प्रेम विजय पाटिल, कीर्ति राणा, दिनेश बावनिया और नवनीत शुक्ला को, रतनलाल जोशी आंचलिक पत्रकारिता पुरस्कार से डॉ. राम विद्रोही, प्रमोद भार्गव, सुरेश डण्डोतिया, लोकेन्द्र पाराशर, राजदेव पाण्डेय, निर्मल साहू, रवीन्द्र झारखरिया को सम्मानित किया गया।जीवनलाल वर्मा विद्रोही आंचलिक पत्रकारिता पुरस्कार से डॉ. किशनलाल कछवाहा, मनीष गुप्ता, डॉ. महेश कुमार चांडक, लक्ष्मीनारायण अवधिया, संजय जैन, सुधीर उपाध्याय, श्री प्रेमशंकर तिवारी को, कन्हैयालाल वैद्य आंचलिक पत्रकारिता पुरस्कार से श्री कैलाश सनोलिया, सुनील जैन, राजेश मानव, श्री अशोक झलौया, निरूक्त भार्गव, श्ललित ज्वेल, सतीश गौड़ को, बनारसीदास चतुर्वेदी आंचलिक पत्रकारिता पुरस्कार से उमाशंकर तिवारी, अजय सिंह, शालिगराम शर्मा, बृजेश पाठक, राजेश द्विवेदी, रमाकान्त द्विवेदी और सुदामा शरद को सम्मानित किया गया।मास्टर बल्देवप्रसाद आंचलिक पत्रकारिता पुरस्कार से भोलाराम भारतीय, रवीन्द्र व्यास, सुदेश तिवारी, अभिषेक यादव, सुरेश शर्मा, नारायण सिंह ठाकुर और पंकज सोनी सम्मानित हुए।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

नीति आयोग केन्द्र पोषित योजनाओं पर बनेगा ड्राफ्ट

उप-समिति की अगली बैठक 27 अप्रैल को देश में विकास को नई गति प्रदान करने की दिशा में केन्द्र पोषित योजनाओं के युक्तियुक्तकरण के लिये गठित मुख्य मंत्रियों वाली उप-समिति की प्रथम बैठक नई दिल्ली में नीति आयोग में हुई। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संयोजकत्व में हुई इस बैठक में विचार-विमर्श के बाद मुख्य मंत्रियों द्वारा दिये गये सुझावों को आधार बनाकर समिति की आगे की कार्यवाही एवं विचारार्थ ड्राफ्ट बनाने के लिये नीति आयोग की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिन्धुश्री खुल्लर की अध्यक्षता वाला एक वर्किंग ग्रुप गठित किया गया। इस वर्किंग ग्रुप में केन्द्र तथा राज्यों के संबंधित वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहेंगे। यह जानकारी शिवराज सिंह चौहान ने बैठक के बाद दी।श्री चौहान ने कहा कि बैठक में योजनाओं के प्रभावी एवं परिणाममूलक अमल के लिये उन्हें आवश्यकतानुसार लचीला बनाने, योजना निर्माण और प्रस्तावित करने में राज्यों की सक्रिय भागीदारी अर्थात् योजना को ऊपर से लादने की प्रवृत्ति को दूर करना और केन्द्र पोषित योजना में केन्द्र तथा राज्यों के अनुपात का केन्द्रीय करों में बढ़ी राज्यों की हिस्सेदारी जो पहले 32 प्रतिशत थी और अब बढ़ाकर 42 प्रतिशत कर दी गई है, फलस्वरूप आने वाले बदलाव पर भी चर्चा हुईं।बैठक में उपस्थित मुख्य मंत्रियों ने देश-काल सापेक्ष महत्वपूर्ण सुझाव दिये। कुछ सदस्य मुख्यमंत्री जो नहीं आ सके उन्होंने भी लिखित सुझाव भेजे। चौहान ने कहा कि आगामी बैठकों में सभी सदस्यों की सलाह से विकास का पुख्ता मार्ग प्रशस्त होगा।बैठक में अरुणाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखण्ड, नागालेण्ड तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री, अण्डमान निकोबार के उप राज्यपाल, नीति आयोग के सदस्य विवेक देबोराय, आयोग की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिन्धुश्री खुल्लर, मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अन्टोनी डिसा सहित सम्बन्धित अधिकारी शामिल थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

देश भक्ति के जजबे से ही राष्ट्र आगे बढ़ेगा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि देश भक्ति के जजबे से ही राष्ट्र आगे बढ़ सकता है। भारत को आजादी हजारों युवाओं के त्याग, तपस्या और बलिदान से मिली है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने यह बात आज यहाँ 'माँ तुझे प्रणाम' योजना में भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर अनुभव यात्रा के लिये जाने वाली युवतियों के दल को हरी झंडी दिखलाकर रवाना करते हुए कही। इस अवसर पर खेल, युवा कल्याण, वाणिज्य-उद्योग मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया विशेष रूप से उपस्थित थीं।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आज के दिन ही शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू शहीद हुए थे। उन्हें अंग्रेजों के द्वारा फाँसी दी गयी थी। तीनों शहीदों को प्रणाम करते हुए उन्होंने कहा कि सीमाओं की सुरक्षा के लिये अब तक 30 हजार से ज्यादा जवानों ने बलिदान दिया है। हम चैन से रहें इसलिये सैनिक सीमाओं पर कठिन और दुर्गम परिस्थितियों में काम करते हैं। सीमाओं की परिस्थितियों को युवा समझें इसलिये मॉ तुझे प्रणाम योजना शुरू की गयी है। उन्होंने कहा कि सीमाओं पर जाकर वीर सैनिकों को भरोसा दिलायें कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है। सीमा की मिट्टी को नमन करें। संकल्प लें कि शहीदों की शहादत को व्यर्थ नहीं जाने देंगे तथा जरूरत पड़ने पर देश के लिये सब कुछ समर्पित करने के लिये तैयार रहेंगे।मुख्यमंत्री ने सीमाओं पर जाने वाले दलों को राष्ट्र ध्वज सौंपा। बताया गया कि 130 युवतियों का यह दल बाघा बार्डर और हुसैनीवाला जायेगा। इस दल में प्रदेश के 17 जिले की युवतियाँ शामिल हैं। कार्यक्रम में अपर पुलिस महानिदेशक राजीव टंडन तथा संचालक खेल एवं युवा कल्याण श्री उपेन्द्र जैन भी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

बारासिंघों की शिफ्टिंग बनी वैश्विक सफलता की कहानी

कान्हा में 66 से बढ़कर 600 हुए बारासिंघा विश्व की सबसे ज्यादा संकट में आयी वन्य-प्राणी प्रजातियों में से एक हार्डग्राउन्ड बारासिंघा का सफल पुनर्स्थापन कर कान्हा टायगर रिजर्व ने वैश्विक वन्य-प्राणी संरक्षण जगत में सफलता की नई इबारत लिख दी है। विशेषज्ञों, चिकित्सकों और तकनीशियनों की टीम के साथ कान्हा प्रबंधन ने पहली बार बिना ट्रेन्क्यूलाइजर की मदद के 7 जनवरी, 2015 को वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, भोपाल को 7 बारासिंघा और 4 एवं 15 मार्च, 2015 को 8-8 हार्डग्राउन्ड बारासिंघा सतपुड़ा टायगर रिजर्व भेजे थे। यह वन्य प्राणी जो आज न केवल जीवित और सुरक्षित हैं, बल्कि नये वातावरण में रच-बस भी गये हैं। आज विश्व में मात्र कान्हा टायगर रिजर्व ही एकमात्र स्थान है, जहाँ हार्डग्राउन्ड बारासिंघा (सर्वस ड्यूवाउसेली ब्रेंडरी) बचे हैं। अन्यत्र भी इनकी आबादी बढ़ाने और कभी किसी महामारी के चलते इनके अस्तित्व पर कोई संकट न आये, इस उद्देश्य से मध्यप्रदेश वन विभाग ने यह शिफ्टिंग की है।विश्व में बारासिंघा की कुल तीन उप-प्रजातियाँ भारत एवं नेपाल में पायी जाती हैं। भारत में ये कान्हा टाइगर रिजर्व, दुधवा एवं काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान एवं मनास राष्ट्रीय उद्यान तक सीमित हो गई है। बढ़ती कृषि भूमि और शिकारियों के कारण इनकी संख्या में तेजी से कमी हो गई थी। वर्ष 1938 में कान्हा राष्ट्रीय उद्यान और आसपास लगभग 3000 बारासिंघा थे। इसके बाद इनकी संख्या में लगातार कमी आती गयी। वर्ष 1953 के आकलन में 551 और 1970 में मात्र 66 बारासिंघा कान्हा टायगर रिजर्व में बचे थे।कान्हा प्रबंधन के अथक प्रयासों से आज यहाँ लगभग 600 बारासिंघा हो गये हैं और आपेक्षिक तौर पर सुरक्षित भी हो गये हैं। स्माल पापुलेशन बायोलॉजी के अनुसार छोटी जैव-संख्या पर अनेक प्रकार के प्रतिकूल जेनेटिक एवं पर्यावरणीय कारक कार्य करते रहते हैं। अत: इनका लगातार प्रभावकारी प्रबंधन एवं अनुश्रवण जरूरी है। कुछ जानवरों की मृत्यु भी पूरी जैव-संख्या को लम्बे समय तक प्रभावित कर सकती है। कान्हा प्रबंधन द्वारा बारासिंघा संरक्षण के लिये लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इनमें एन्‍क्लोजर का निर्माण, आवास-स्थलों का लगातार विकास कार्य, जल विकास, दलदली क्षेत्रों का निर्माण, कुछ बारासिंघों का उनके ऐतिहासिक रहवास (सूपखार परिक्षेत्र) में परिगमन तथा राष्ट्रीय उद्यान की पूरी जैव-संख्या का रोज अनुश्रवण इत्यादि शामिल है।यही कारण है कान्हा टायगर रिजर्व में बारासिंघा का पुर्नस्थापन विश्व की वन्य-प्राणी संरक्षण की कुछ चुनी हुई सफलता की कहानियों में से एक है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

आबकारी विभाग की नजर अब सस्ती शराब पर

सरकार की नीति से परेशान होकर शराब ठेकेदारों ने इस साल ज्यादा रुचि नहीं दिखाई लिहाजा सरकार को पांच सौ करोड़ की चपत लग गई। अब आबकारी विभाग इस घाटे की भरपाई के लिए पूरी तरह सस्ती व देशी शराब पर ध्यान लगा रहा है। प्रदेश में शराब की खपत तो तेजी से बढ़ रही है, लेकिन उसी तेजी से कम हो रही है। सरकार ने विदेशी शराब की कीममों में ३० फीसदी तक की वृद्धि कर दी, जिसके चलते पीने वालों का रुख सस्ती मिलने वाली देशी शराब की ओर बढऩे लगी है।जिससे स्थानीय शराब निर्माताओं और निम्न स्तर की शराब बनाने वाले कारोबारियों की पौ-बारह हो गई है। विभाग भी मान बैठा है कि देशी और सस्ती शराब जितनी ज्यादा बिकेगी उतना अधिक आबकारी कर सरकार को मिलेगा। इससे ही सरकार में विभाग की गिरती साख पर भी विराम लग पाएगा।शराब निर्माताओं के लिए लाभ के नियमगौरतलब है कि वर्ष 2016-17 के लिए नई आबकारी नीति बनाते समय ही अधिकारियों ये मन बना लिया था कि इस बार देशी और स्थानीय व सस्ती शराब बनाने वाले निर्माताओं को लाभ पहुंचाने वाले नियम बनाएं जाएंगे। जब नीति घोषित हुई, तो पिछले साल की तुलना में सरकार ने देशी मदिरा पर एक्साइज ड्यूटी में कोई बढ़ोतरी नहीं की। इसके ठीक विपरीत विदेशी शराब के मंहगे और अच्छे ब्राण्ड की शराब पर तकरीबन 5 फीसदी एक्साईड ड्यूटी बढ़ा दी। जानकार मनाते हैं कि इस कारोबार में वर्षों से लगे ठेकेदारों ने शराब की इस मंशा को भांप लिया और विदेशी शराब की दुकानों की नीलामी में ज्यादा रुचि नहीं दिखाई, जब कि सरकार ने उन्हें कई तरह के प्रलोभन भी दिए, ऐसे में कई दुकानों का संचालन अब विभाग को ही करना पड़ रहा है। इधर विदेशी शराब की दुकानों में शराब की कीमतों में 25 रुपए से 300 रुपए तक की वृद्धि हो गई।इसलिए बढ़ रही हैं कीमतेंविभाग से मिली जानकारी के अनुसार सामान्यत: वे ही ब्राण्ड पंजीबद्ध किए जाते हैं, जिनकी कीमत 8 सौ रुपए से ऊपर होती है। यानि कि अच्छे और गुणवत्ता युक्त ब्राण्ड की कीमत इससे नीचे नहीं रहती। विभाग इस स्तर की शराब से कर के रुप में तकरीबन 270 रुपए वसूल करती थी, किन्तु एक्साइज ड्यूटी बढ़ाए जाने के बाद अब यहीं शराब की बोतलें 100 रुपए ज्यादा यानि की 370 रुपए कर के रुप में दे रही है, जिससे उनकी कीमतें भी बढ़ रही है। ऐसे में शराब पीने वाले महंगी शराब की जगह सस्ती और देशी शराब पर निर्भर रहने लगे है। विभाग भी इस बात को स्वीकार कर रहा है कि विदेशी शराब की कीमतें बढऩे से खपत में कमी आई है और लोग विदेशी की जगह देशी या सस्ती ब्राण्ड की शराब ज्यादा पी रहे है।इनका कहना हैआबकारी आयुक्त राकेश श्रीवास्तव ने बताया नई आबकारी नीति के दौरान ही विदेशी मदिरा की एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई गई थी, जिसके बढऩे से न्यूनतम बिक्री दरों में वृद्धि हुई है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

ओलापीड़ित किसानों की बेटियों के विवाह पर मिलेंगे 25 हजार रुपये

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ओला वृष्टि से प्रभावित किसानों की बेटियों की शादी पर कन्यादान योजना के अलावा 25 हजार रुपये की राशि दी जायेगी। यह सुविधा अगली फसल आने तक जारी रहेगी। श्री चौहान आज शिवपुरी जिले के ग्राम गुरावल में ओला पीड़ित किसानों को संबोधित कर रहे थे। राजस्व मंत्री श्री रामपाल सिंह तथा उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया भी उनके साथ थीं।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि किसानों पर जब भी आपदा आयी है, राज्य सरकार ने कंधे से कंधा मिलाकर उनका साथ दिया है। उन्होंने कहा कि किसानों को फसल बीमा का 2127 करोड़ रुपये का लाभ दिलवाया है। उन्होंने कहा कि आज फिर संकट की घड़ी आयी है। इससे निपटने के लिये सरकार फिर से उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि ऐसे किसान, जिनकी 50 प्रतिशत से अधिक फसल नष्ट हुई है, उनकी कर्ज वसूली स्थगित कर दी गई है। अगली फसल आने तक उन्हें चावल और गेहूँ एक रुपये किलो की कीमत पर दिया जायेगा। किसी भी किसान को अगर सर्वे से कोई शिकायत है तो पुन: उसका सर्वे करवाया जायेगा।मुख्यमंत्री चौहान ने गुरावल पहुँचते ही देवेन्द्र सिंह और ताराचन्द्र के खेत पर जाकर फसल का जायजा लिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि नष्ट हुई फसल का पूरा मुआवजा दिया जायेगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

ग्वालियर में बनेगा  टेक्सटाइल परिधान जोन

2016 तक बनकर होगा तैयार ग्वालियर में विश्व-स्तरीय एकीकृत टेक्सटाइल परिधान जोन दिसम्बर 2016 तक बनकर तैयार हो जायेगा। करीब 200 एकड़ में बनने वाले इस परिधान जोन के निर्माण में 1000 करोड़ रूपये का निवेश होगा। जोन से 30 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा। महिलाओं के लिये भी रोजगार के अवसर मिलेंगे। इस जोन के निर्माण में विभिन्न कम्पनियाँ शामिल हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को परिधान जोन के निर्माण से जुड़ी कम्पनियों की ओर से निर्माण कार्य-योजना का प्रारूप सौंपा गया। इसके लिये भारत सरकार के वस्त्र और सूक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्रालयों की विभिन्न योजनाओं से सहयोग लिया जायेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अधोसंरचनात्मक दृष्टि से पूरा सहयोग दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के आर्थिक विकास के लिये प्रतिबद्ध है और उद्योग मित्र नीतियों के माध्यम से नई परियोजनाओं को पूरा प्रोत्साहन देगी। उदार निवेश मित्र नीतियों के प्रावधानों के अनुसार बिजली, पानी और जमीन जैसी आधारभूत जरूरतें पूरी की जायेंगी। इस परिधान जोन में ग्रे फेब्रिक, टेक्निकल टेक्सटाइल, होम फर्नीशिंग, यार्न डाईंग फेब्रिक बनेंगे। जोन में 75 एकड़ में फेक्टरी बिल्डिंग बनेगी, 15 एकड में आटोमेशन इकाई और रहवासी सुविधाएँ होंगी। साथ ही 115 एकड़ में फाइबर फिनिशिंग और अपशिष्ट उपचार प्लांट बनेगा। इस जोन के निर्माण में विश्व में पहली बार अत्याधुनिक तकनीकी का इस्तेमाल होगा।पल्लव ग्रुप कोम्यंबटूर, थेनी गुरू कृष्णा लेक्सटाइल, स्मिता समूह, प्रिया एक्सपोर्ट, प्रकाश कोटेक्स इंडिया, एरोकाट स्पिनर्स, पेरीयूर अम्मान स्पिनिंग, असाही फिल्टर्स लिमिटेड, एल.एम.पी. वीवर्स, गोथम टेक्सटाइल, बालाविगना वीविंग मिल्स, सरन प्रिंट पार्क मिलकर इस परिधान जोन का निर्माण करेंगे।बैठक में मुख्य सचिव अंटोनी डिसा, प्रमुख सचिव उद्योग मोहम्मद सुलेमान, प्रमुख सचिव नगरीय विकास एस.एन. मिश्रा, ग्वालियर संभागायुक्त के.के. खरे, कंपनियों के प्रतिनिधि आर. जयमोहन, एस. राजा शेखर, वी.एस. पलानीसामी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

छत्तीसगढ़ में मजदूरी सबसे कम

छत्तीसगढ़ में मनरेगा की मजदूरी देश में सबसे कम 167 प्रतिदिन है । इसे पिछले साल की तुलना में यह 159 रुपयों से बढ़ाकर 1 अप्रैल से 167 रुपये कर दिया गया है । इस तरह से छत्तीसगढ़ में मनरेगा के मजदूरी में महज 5.03 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है । दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का वेतन तथा भत्ता 1 अप्रैल से 45 फीसदी, मंत्रियों का 44 फीसदी, संसदीय सचिवों का 45 फीसदी, विधानसभा अध्यक्ष का 45 फीसदी, विधानसभा उपाध्यक्ष का 45 फीसदी, नेता प्रतिपक्ष का 44 फीसदी बढ़ा है । अब राज्य के मुख्यमंत्री का वेतन 93 हजार रुपये प्रतिमाह से बढ़कर 1.35 लाख रुपये प्रतिमाह हो गया है. वहीं मंत्रियों का वेतन 90 हजार रुपये प्रतिमाह से बढ़कर 1.30 लाख रुपये प्रतिमाह हो गया है. जबकि संसदीय सचिवों का वेतन 83 हजार रुपये प्रतिमाह से बढ़कर 1.21 लाख रुपये प्रतिमाह हो गया है । इसी तरह विधानसभा अध्यक्ष का वेतन 91 हजार रुपये प्रतिमाह से बढ़कर 1.32 लाख रुपये प्रतिमाह, विधानसभा उपाध्यक्ष का वेतन 88 हजार रुपये प्रतिमाह से बढ़कर 1.28 लाख रुपये प्रतिमाह और विपक्ष के नेता का वेतन 90 हजार रुपये प्रतिमाह से बढ़कर 1.30 लाख रुपये प्रतिमाह हो गया है । अब विधायकों को 1.10 लाख रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा. जिसमें से बेसिक सेलरी 20 हजार रुपये, 30 हजार रुपये निर्वाचन क्षेत्र भत्ता, पांच हजार रुपये टेलीफोन भत्ता, 15 हजार रुपये अर्दली भत्ता तथा 10 हजार रुपये चिकित्सकीय भत्ता शामिल है । जाहिर है कि छत्तीसगढ़ में जिस तरह से जन प्रतिनिधियों का वेतन तथा भत्ता बढ़ा है उसकी तुलना में जनता के सबसे पिछड़े तबके को मिलने वाली मनरेगा की मजदूरी में नगण्य बढ़ोतरी हुई है । हमारा हरगिज भी यह कहना नहीं है कि जन प्रतिनिधियों के वेतन तथा भत्तों में बढ़ोतरी नहीं होनी चाहिये परन्तु समाज के आर्थिक रूप से सबसे पिछड़ों की मजदूरी भी बढ़ना चाहिये.जिसे बढ़ाये बिना न तो गांवों के लोगों की क्रय शक्ति बढ़ेगी न ही अर्थव्यवस्था का विकास हो सकेगा । मनरेगा का घोषित उद्देश्य ही है कि गांव वालों को उनके गांव में ही रोजगार उपलब्ध करवाया जाये. यदि मनरेगा की मजदूरी न्यूनतम वेतन से भी कम होगी तो उससे परिवार का भरण-पोषण कैसे हो सकेगा ।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मध्यप्रदेश में गेहूँ उपार्जन 18 मार्च से

उपार्जन के लिये केन्द्र से वित्तीय सहयोग लिया जायेगा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि किसानों को गेहूँ उपार्जन में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिये। उन्होंने उपार्जन केन्द्रों की स्थापना, भण्डारण, परिवहन, मण्डियों में तुलाई की व्यवस्थाओं और पंजीयन करवाने वाले किसानों के सत्यापन का कार्य जल्दी पूरा करने के निर्देश दिये।श्री चौहान मंत्रालय में गेहूँ उपार्जन 2015-16 की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में बताया गया कि भोपाल, उज्जैन, इंदौर एवं नर्मदापुरम संभाग में गेहूँ उपार्जन का कार्य 18 मार्च से शुरू हो रहा है, जो 19 मई तक चलेगा। चम्बल, ग्वालियर, रीवा, शहडोल, जबलपुर और सागर संभाग में गेहूँ उपार्जन 25 मार्च से 26 मई तक चलेगा। इस वर्ष 100 लाख मीट्रिक टन उपार्जन का अनुमान है। समर्थन मूल्य 1450 रूपये पर खरीदी की जायेगी। इसके लिये आवश्यक धनराशि की व्यवस्था के संबंध में केन्द्र सरकार से आग्रह किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे केन्द्रीय खाद्य मंत्री और केन्द्रीय वित्त मंत्री से चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री ने मण्डियों और उप-मण्डियों में भी गेहूँ उपार्जन केन्द्र बनाने और इलेक्ट्रॉनिक नाप-तौल के इंतजाम करने के निर्देश दिये।बैठक में बताया गया कि 2 करोड़ 58 लाख बारदाने उपलब्ध हैं जो 60 लाख मीट्रिक टन गेहूँ उपार्जन के लिये पर्याप्त हैं। इसके अलावा भी अतिरिक्त संख्या में बारदानों की व्यवस्था रखी गयी है। यह भी बताया गया कि राज्य की भण्डारण क्षमता 111 लाख मीट्रिक टन है जो अनुमानित उपार्जन के लिये पर्याप्त है। इस रबी वर्ष 2015-16 में 58 लाख 13 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी हुई है और उत्पादन 185 लाख मीट्रिक टन होने का अनुमान है। इस वर्ष एक लाख 90 हजार नये किसान ने पंजीयन करवाया है। इस प्रकार कुल 18 लाख 77 हजार किसान का पंजीयन हुआ है जिनमें से 17 लाख 92 हजार किसान का सत्यापन हो चुका है। इस बार 2,974 खरीदी केन्द्र की व्यवस्था की जायेगी।नहीं होगी महामाया धान की खरीदीश्री चौहान ने धान के भण्डारण पर चर्चा के दौरान किसानों को महामाया प्रजाति का धान नहीं उगाने की सलाह देने के लिये व्यापक परामर्श अभियान चलाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इस धान की गुणवत्ता अच्छी नहीं होने से मिलिंग के लिये उपयोगी नहीं होता है और इसकी बिक्री नहीं हो पाती। उन्होंने कहा कि महामाया धान की खरीदी नहीं की जायेगी। उन्होंने पिछले साल के उपार्जित धान की बिक्री पूरी पारदर्शिता के साथ करने को कहा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

जनजातियों के समग्र विकास के लिये शिवराज सरकार तत्पर

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जनजातियों के जीवन में सुख-समृद्धि लाने के लिये राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। उनके सर्वांगीण विकास लिये व्यापक कदम उठाये गये हैं। श्री चौहान आज यहाँ वनवासी कल्याण परिषद द्वारा तैयार भारत की जनजातियों हेतु एक नीति दृष्टि पत्र का लोकार्पण कर रहे थे।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जो विकास की दौड़ में पीछे रह गये हैं उन्हें आगे लाने की दिशा में राज्य सरकार तत्परता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अनुसूचित जनजातियों के समग्र विकास और कल्याण के ठोस कदम उठाये गये हैं। उन्हें सस्ता खाद्यान्न उपलब्ध करवाया जा रहा है। बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिये छात्रावास, कोचिंग एवं विदेश अध्ययन में फीस की व्यवस्था राज्य शासन द्वारा की जा रही है।श्री चौहान ने कहा कि पात्र वनवासियों को वनाधिकार-पत्र देने का कार्य जारी है। अभी तक 2 लाख से ज्यादा वनाधिकार पत्र दिये जा चुके हैं। इसके साथ ही कानून बनाकर आवासीय पट्टे भी दिये जाने का अभियान चलाया जा रहा है। जनजातीय युवाओं को उद्योग-धंधे स्थापित करने में पूरी मदद दी जाती है। जनजातियों द्वारा संग्रहीत किये जाने वाले लघु वनोपज का वाज़िब दाम दिलाने के लिये उनका न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया गया है।इस अवसर पर सदाशिवराव कोकजे, राधेश्याम शर्मा, गिरीश आदि पदाधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्यजन मौजूद थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मध्यप्रदेश के विकास के विज़न को साकार करने वाला बजट

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने की सराहना मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विधानसभा में प्रस्तुत बजट मध्यप्रदेश के विकास को तेज गति से आगे ले जाने वाला बजट है। इस बजट में समाज के सभी वर्गों के कल्याण का ध्यान रखा गया है। यह बजट लगातार 11 वें वर्ष रेवेन्यु सरप्लस वाला बजट है। उन्होंने संतुलित और विकासपरक बजट के लिये वित्त मंत्री जयंत मलैया को बधाई दी है।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि यह मध्यप्रदेश के विकास के लिये बनाये गयेविज़न-2018 को साकार करने वाला बजट है। करीब एक लाख 31 हजार 199 करोड़ रूपये का यह बजट गत वर्ष से 12 प्रतिशत अधिक है। इसमें पूंजीगत परिव्यय में 13.8 प्रतिशत की वृद्धि तथा राजस्व व्यय में मात्र 9.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। सकल राज्य घरेलू उत्पाद की तुलना में कुल ऋण गत वर्ष के 20.7 प्रतिशत से घटकर 19.6 प्रतिशत रह गया है। राजस्व प्राप्ति की तुलना में ब्याज भुगतान मात्र 7.04 प्रतिशत है, जो वर्ष 2003-04 में 22 प्रतिशत था। राजस्व प्राप्ति की तुलना में वेतन-भत्तों के व्यय में लगातार कमी हुई है, जो वर्तमान में मात्र 22.63 प्रतिशत रह जायेगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में अधोसंरचना विकास को प्राथमिकता दी गयी है। सड़कों के लिये 5 हजार 900 करोड़ रूपये, ग्रामीण सड़कों के लिये 2 हजार 800 करोड़ रूपये, ऊर्जा के लिये 9700 करोड़ रूपये, सिंचाई के लिये 7400 करोड़ तथा कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र के लिये 19 हजार 600 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। बजट में अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिये 22 हजार 500 करोड़ रूपये, महिला एवं बाल विकास के लिये 4,400 करोड़ रूपये, स्कूली शिक्षा के लिये 15 हजार 700 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। बजट में कौशल विकास और निवेश को बढ़ाने के लिये आवश्यक व्यवस्थाएँ की गयी है। कानून-व्यवस्था की बेहतरी के लिये 5 हजार पुलिस जवान की भर्ती का प्रावधान किया गया है। बजट में पर्यटन, खेल-कूद और संस्‍कृति को बढ़ावा देने के साथ सिंहस्थ आयोजन के लिये पर्याप्त प्रावधान किये गये हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बजट को अधोसंरचना विकास, निवेश को बढ़ावा देने वाला संतुलित और जनकल्याणकारी बजट बताया है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

एमपी में नक्सलियों ने दी फिर दस्तक ,बालाघाट में मुठभेड़

एसपी ने कहा घायल को अपने साथ ले गये नक्सलीबालाघाट जिले के मलाजखंड थाना क्षेत्र अंतर्गत पाथरी चौकी के सक्कुटोला और भगवानड़ीह के जंगलों में गुरुवार सुबह हुई मुठभेड़ में पुलिस ने एक नक्सली के घायल होने का दावा किया है।पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी को इस क्षेत्र में 15 से 20 की संख्या में नक्सलियों के होने की सूचना मिली थी। सर्चिंग के दौरान गुरुवार सुबह 9.30 बजे के करीब पुलिस व नक्सलियों का आमना-सामना हुआ। पुलिस की फायरिंग में एक नक्सली के घायल होने की सूचना है। सर्चिंग कर रही पुलिस का दूसरी बार भी नक्सलियों से घुमरूटोला के जंगलों में आमना-सामना हुआ। नक्सली अपने घायल साथी को लेकर भाग निकलने में सफल हो गये।दोनों पक्षों के बीच लगभग 200 राउड फायरिंग होने की खबर है। छग और मप्र व महराष्ट्र से जिलों को जोड़ने वाली सीमा को सील कर बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस ने मौके से छोड़े गये लगभग 40 पिट्टु बैग सहित नक्सल साहित्य और रोजमर्रा का सामान जब्त कर लिया है।पुलिस अधीक्षक बालाघाट गौरव तिवारी ने बताया इस क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। आज सुबह जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में एक नक्सली घायल हुआ है। हालांकि उसके साथी उसे अपने साथ लेकर भागने में सफल हो गये।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

एमपी  में हुई 14 लाख मीट्रिक टन गेहूं ख़रीदा गया

26 मई तक चलेगा खरीदी कार्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी का कार्य 16 मार्च से चल रहा है। अब तक प्रदेश में समर्थन मूल्य पर 14 लाख 14 हजार 932 मीट्रिक टन गेहूँ की खरीदी की जा चुकी है। समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी के लिये 3000 केन्द्र बनाये गये हैं। इस वर्ष प्रदेश में 1525 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर गेहूँ खरीदी का कार्य हो रहा है।प्रदेश में संभागवार खरीदी में इंदौर में 2 लाख 23 हजार मीट्रिक टन, भोपाल में 4 लाख 93 हजार, नर्मदापुरम में 2 लाख 38 हजार, उज्जैन में 3 लाख 63 हजार, सागर में 39 हजार 284, जबलपुर में 26 हजार 180, ग्वालियर में 27 हजार 622 और चम्बल संभाग में 1,815 मीट्रिक टन गेहूँ की खरीदी की जा चुकी है।उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ को देखते हुए उज्जैन जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी का कार्य 20 अप्रैल तक चलेगा। उज्जैन जिले में अब तक एक लाख 49 हजार मीट्रिक टन गेहूँ की खरीदी की जा चुकी है। किसानों को अपनी उपज बेचने में असुविधा न हो, इसके लिये उन्हें किस तिथि को उपार्जन केन्द्र पहुँचना है, उसकी सूचना मोबाइल पर एसएमएस के जरिये दी जा रही है। प्रदेश में इस वर्ष 19 लाख 34 हजार किसान ने अपनी उपज बेचने के लिये पंजीयन करवाया है। प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी के लिये स्टेट सिविल सप्लाइज कार्पोरेशन और मार्कफेड को नोडल एजेंसी बनाया गया है।उपार्जन केन्द्रों पर बारदानों की पर्याप्त व्यवस्था की गयी है। इस वर्ष पौने तीन लाख गठान की व्यवस्था की गयी है। प्रदेश में इस वर्ष 75 लाख मीट्रिक टन गेहूँ खरीदी का अनुमान लगाया गया है। पिछले वर्ष प्रदेश में 73 लाख 9 हजार मीट्रिक टन गेहूँ की समर्थन मूल्य पर खरीदी की गयी थी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

सिंहस्थ  का देश-विदेश में मोटर साइकिल यात्रा से प्रचार

जनसंपर्क, ऊर्जा, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा एवं खनिज साधन मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने अपने निवास से सिंहस्थ-2016 के प्रचार-प्रसार के लिये देश-विदेश में जाने वाले सिंहस्थ आमंत्रण मोटर साइकिल रैली के द्वितीय चरण के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर आयुक्त जनसंपर्क अनुपम राजन, अपर संचालक मंगला मिश्रा मौजूद थे।श्री शुक्ल ने कहा कि देश सहित पूरी दुनिया में सिंहस्थ का प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आस्था और आध्यात्म के विश्व के सबसे बड़े समागम सिंहस्थ का आयोजन प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में किया जा रहा है। जनसंपर्क मंत्री ने कहा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा अनुरूप इस आयोजन को एतिहासिक बनाने के लिए जनसंपर्क विभाग द्वारा सभी प्रचार माध्यमों का उपयोग किया जा रहा है। श्री शुक्ल ने कहा कि सिंहस्थ समागम के दौरान उज्जैन में वैचारिक महाकुंभ भी होगा। इसके जरिये मानव-कल्याण और पर्यावरण-संरक्षण का संदेश दुनिया में जन-जन तक पहुँच सकेगा।शुक्ल ने बताया कि ये मोटर साइकिल दल भोपाल से 16 मार्च से 22 अप्रैल 2016 तक भारत के 7 राज्य, 40 प्रमुख शहर एवं नेपाल में पहुँचकर करीब 12 हजार किलोमीटर की यात्रा कर सिंहस्थ के संदेश को प्रसारित करेगा। यह दल भोपाल से रवाना होकर होशंगाबाद, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, (म.प्र.) दुर्ग, भिलाई, रायपुर (छ.ग.) भुवनेश्वर, जगन्नाथपुरी, राऊरकेला (उड़ीसा) जमशेदपुर, रांची (झारखंड), कोलकाता (पश्चिम बंगाल), पटना, मोतीहारी (बिहार), काठमाण्डू, (नेपाल), गोरखपुर, जौनपुर, वाराणसी, कानपुर, इलाहाबाद (उ.प्र.) तथा सीधी, रीवा, खजुराहो, सागर, भोपाल एवं उज्जैन में सिंहस्थ आमंत्रण का संदेश देगा।दल के प्रभारी उज्जैन के युवा अमन मिश्रा ने बताया कि सिंहस्थ मोटर साइकिल रैली के द्वारा प्रथम चरण में 27 नवम्बर 2015 से 15 फरवरी 2016 तक 15 राज्य तथा 50 प्रमुख शहर में 19 हजार 500 किलोमीटर यात्रा तय की गई थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 27 नवम्बर को रैली को रवाना किया था। दल ने अपनी यात्रा के दौरान भोपाल, देवास, उज्जैन, मंदसौर, नीमच (म.प्र.) नीमबाड़ा, भीलवाड़ा चित्तौड़गढ़, अजमेर, पुष्कर, जयपुर, (राजस्थान) दिल्ली और एन.सी.आर, गुना, ग्वालियर, मुरैना, शिवपुरी, आगरा, गाजियाबाद, (उ.प्र.) हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून, (उत्तराखण्ड) पोन्टा साहिब (हिमाचल प्रदेश) कुरूक्षेत्र, अंबाला, हरियाणा, अमृतसर, अटारी (पंजाब), श्रीगंगानगर, बीकानेर, जोधपुर, सिरोही, माऊंटआबू (राजस्थान), अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत (गुजरात), सिलवासा (दमन दीव), मुम्बई, पुणे, कोल्हापुर (महाराष्ट्र), गोवा, पणजी, उड्डूपी, जोगप्रपात मैंगलुरू, (कर्नाटक), कोच्चि एरनाकुलम, तिरूवनंतपुरम, (केरला), कन्याकुमारी, एटियापुरम, रामेश्वरम एवं मदुरई (चेन्नई) पहुँचकर सिंहस्थ-2016 का प्रचार-प्रसार किया था।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मुख्यमंत्री चौहान को 1.75 करोड़ की रायल्टी राशि का चेक भेंट

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आज यहाँ मध्यप्रदेश मत्स्य महासंघ की ओर से एक करोड़ 75 लाख रायल्टी की राशि का चेक भेंट किया गया। पिछले साल एक करोड़ 31 लाख की रायल्टी राशि का चेक भेंट किया गया था।उल्लेखनीय है कि सुनियोजित प्रयासों के फलस्वरूप पिछले साल मत्स्य-उत्पादन में 32 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी। वर्ष 2014-15 में 34 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान है। मत्स्य-पालकों के लिए दुर्घटना बीमा योजना, मछुआ आवास योजना, जनश्री बीमा योजना, आजीविका सहयोग योजना, क्रेडिट कार्ड योजना, शिक्षा प्रोत्साहन, जलदीप जैसी कई अनूठी योजनाएँ संचालित हैं।इस अवसर पर प्रमुख सचिव मछली पालन सलीना सिंह, प्रबंध संचालक मत्स्य महासंघ यू.के. सुबुद्धि, संचालक मत्स्योद्योग यू. के. पुरोहित, मुख्य महाप्रबंधक मत्स्य महासंघ आर.एल. पाण्डे उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

एमपी में जुआ, सट्टा और मदिरा की अवैध बिक्री

गृह मंत्री गौर ने कहा सख्ती से रोकें गृह एवं जेल मंत्री बाबूलाल गौर ने कहा कि जुआ, सट्टा और मदिरा की अवैध बिक्री पर सख्ती से रोक लगायें। पुलिस इसके लिये अभियान चलाये। डी.जी.पी. और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को मंत्री गौर ने यह निर्देश आज परामर्शदात्री समिति की बैठक में दिये।बैठक में विधायक अजय सिंह ने जुआ, सट्टा और मदिरा के अवैध कारोबार पर रोक को आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिये जरूरी बताया। विधायक राजेन्द्र मेश्राम, चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी, चौधरी चन्द्रभान सिंह ने डॉयल-100 की सराहना की। उन्होंने कहा कि डॉयल-100 पर कॉल करने से पुलिस मौके पर पहुँचती है। बैठक में एसीएस गृह बी.पी. सिंह, डीजीपी सुरेन्द्र सिंह, प्रमुख सचिव गृह सीमा शर्मा मौजूद थीं।भोपाल पुलिस सामुदायिक सेवा कार्य की प्रेरणा-स्त्रोत गृह एवं जेल मंत्री श्री बाबूलाल गौर ने कहा कि स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों को थाना परिसर में अध्ययन करवाने वाली भोपाल पुलिस सामुदायिक सेवा की प्रेरणा दे रही है। उन्होंने कहा कि डीआईजी डॉ. रमन सिंह सिकरवार का यह नवाचार सामुदायिक सेवा का मॉडल है। श्री गौर गोविंदपुरा पुलिस थाना परिसर में बाल संजीवनी केन्द्र, बच्चों की अनौपचारिक पाठशाला का शुभारंभ कर रहे थे। श्री गौर ने केन्द्र की व्यवस्थाओं के लिये 25 हजार स्वीकृत किये।पूर्व महापौर कृष्णा गौर ने कहा कि हनुमानगंज थाना के बाद गोविंदपुरा थाना परिसर में बच्चों की पाठशाला शुरू करने से क्षेत्र के स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों को पढ़ाई से जोड़ा जा सकेगा। पार्षदों ने केन्द्र की व्यवस्थाओं को आवश्यक धन राशि और अन्य सहयोग देने की बात कही। बाल संजीवनी परामर्श केन्द्र में थाना क्षेत्र के स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों को पढ़ाया जाता है। बच्चों की पढ़ाई में रुचि होने पर, उनकी आयु के मान से शिक्षा का स्तर होने पर स्कूल में दाखिला दिलाया जाता है।इस अवसर पर मौजूद बच्चों से मंत्री श्री गौर ने चर्चा की। आईजी योगेश चौधरी, डीआईजी डॉ. रमन सिंह सिकरवार, एसपी अंशुमान सिंह, अरविंद सक्सेना, पूर्व मण्डी अध्यक्ष भागीरथ पाटीदार, पार्षद केवल मिश्रा, हरिशंकर मिश्रा, संजय वर्मा, टी.आर. मिश्रा, आर.ए. गुप्ता, सुंदर सिंह परमार और रघुनंदन सिंह राजपूत मौजूद थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

जबलपुर के विकास को हर-संभव मदद

जबलपुर के महापौर के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश की संस्कारधानी कहे जाने वाले जबलपुर के सर्वतोमुखी विकास के लिए हरसंभव मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखते हुए यहाँ उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने सभी जरूरी कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री आज जबलपुर में नवगठित नगर निगम पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में बोल रहे थे।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि वे बिना किसी भेदभाव के केवल विकास के बारे में सोचते हैं। उन्होंने नगर निगम महापौर डॉ. स्वाति सदानंद गोडबोले सहित सभी पार्षद से कहा कि चुनावी नतीजों के बाद सभी को एकजुट हो नगर विकास में अपनी भूमिका निभाना है। उन्होंने कहा कि जन-प्रतिनिधि जनता का सेवक होता है और इसी स्वस्थ सोच के साथ अधिकतम जन-कल्याण के कार्य करना चाहिये।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि शहर में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए हर-संभव मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गरीब और जरूरतमंद व्यक्तियों के कल्याण के लिए कारगर प्रयास किए हैं। नतीजतन स्थिति में बदलाव आया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों के कल्याण में आने वाली अड़चनों को दूर किया जाएगा, चाहे इसके लिए सम्बन्धित प्रावधानों में बदलाव ही क्यों न लाना पड़े।श्री चौहान ने शहर की जनता से अपील की कि वह नगर निगम से जुड़े और शहर के विकास में योगदान दें। उन्होंने कहा कि एकल के बजाय समन्वित प्रयास किसी भी जनहित के कार्य को बेहतर अंजाम देते हैं। सांसद श्री राकेश सिंह ने भी विचार व्यक्त किये।नगर विकास का संकल्पशपथ ग्रहण समारोह में नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती स्वाति गोडबोले सहित सभी 79 पार्षद ने ईमानदारी एवं निष्पक्षतापूर्वक अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ ली। कलेक्टर श्री एस.एन. रूपला द्वारा सभी को शपथ दिलवाई गई।महापौर डॉ. स्वाति सदानन्द गोडबोले ने कहा कि शहरवासियों को वे सभी मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध करवाई जायेंगी जो आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाएगा, जिससे नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ निर्बाध रूप से उपलब्ध करवाई जा सकें।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

कुम्भ में कैमरे से होगी श्रद्धालुओं की गिनती

अगले माह से उज्जैन में शुरु हो रहे सिंहस्थ महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं पर पूरी तरह नजर रखने के लिए अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी वाले कैमरे लगाए जा रहे हैं। सरकार का मानना है कि कुंभी में देश विदेश के पांच करोड़ श्रद्धालु शामिल होंगे। सरकार द्वारा इसको लेकर मेला क्षेत्र में जगह-जगह लंबी दूरी तक नजर रखने वाले कैमरों का लगाया जा रहा है। इन कैमरों से सुरक्षा पर भी नजर रखी जाएगी। इसके लिए भी मेला क्षेत्र के आसपास 51 अस्थायी थाने स्थापित किए जा रहे हैं। खास बात यह कि ये कैमरे एडवांस टेक्नोलॉजी वाले हैं। इनसे यह भी पता चल जाएगा कि सिंहस्थ में किस दिन कितने श्रद्धालु आए तथा सैटेलाइट टाउन में कितने वाहन व भीड़ इक_ा है। ये अत्याधुनिक कैमरे विदेशी कंपनी लगा रही है। सरकार ने इस बार सिंहस्थ के लिए बड़ा मेला क्षेत्र बनाया है। 3061 हेक्टेयर जमीन पड़ाव क्षेत्र और 352 हेक्टेयर सैटेलाइट टाउन के लिए अधिसूचित की है। इतना बड़ा क्षेत्र होने पर व्यवस्थाएं भी व्यापक की जा रही हैं। मेला क्षेत्र में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधाओं तथा मेला क्षेत्र में घूमने वाले असामाजिक तत्वों पर सीसीटीवी कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाएगी।125 पाइंट और 550 कैमरेजानकारी के मुताबिक सिंहस्थ मेले पर पूरी नजर रखने के लिए 125 पाइंट चिह्नित किए गए हैं, जहां 550 कैमरे लगाए जाएंगे। ये कैमरे लगातार सिंहस्थ क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। घाटों पर नहान के दौरान 11 स्थानों पर विशेष निगरानी हेतु कैमरे लगाए जा रहे हैं।प्रत्येक सेक्टर में होगा अस्थाई थानाश्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए कानून व्यवस्था की दृष्टि से प्रत्येक सेक्टर के साथ एक से अधिक अस्थाई थाने स्थापित किए जा रहे हैं। कुल ५१ थाने इन क्षेत्रों में बनेंगे इनमें मंगलनाथ, आंगारेश्वर, सांदीपनि आश्रम, खाकचौक, सैटेलाइट टाउन आगर रोड, मकोडिय़ा आम, गढ़कालिका, सिद्धवट, केडी पैलेस, काल भैरव, सैटेलाइट टाउन उन्हेल रोड, लालपुर, कर्कराज, रामघाट प्रथम, रामघाट द्वितीय, महाकाल मंदिर, हरसिद्धि, नरसिंह घाट, गोपाल मंदिर, वाल्मीकि धाम, चिंतामण गणेश, गऊघाट उत्तर व दक्षिण आदि शामिल हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम और निर्माण में देश का सबसे बड़ा केन्द्र बनेगा एमपी

अमेरिकी कंपनी स्थापित करेगी 6000 करोड़ रूपये लागत का फेब्रिकेशन प्लांटइलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम और निर्माण में मध्यप्रदेश देश का सबसे बड़ा केन्द्र बनने जा रहा है। अब प्रदेश में ही अत्याधुनिक तकनीकी से माइक्रो चिप बनने लगेगी। प्रदेश में इलेक्ट्रॉनिक फेब प्लांट की स्थापना के बाद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में लगने वाली माइक्रो चिप आयात नहीं करना पड़ेगी। इससे विदेशी मुद्रा की भी बचत होगी और बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा।प्रदेश में एनालॉग सेमीकण्डक्टर इकाई के लिये मंत्रालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में अमेरिका की कंपनी मेसर्स क्रिकेट सेमीकण्डक्टर और मध्यप्रदेश शासन के बीच एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर हुए। राज्य शासन की ओर से सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी हरिरंजन राव और अमेरिकन कंपनी के सी.ई.ओ. श्री लाउ हटर उपस्थित थे।अमेरिकी कंपनी प्रदेश में छह हजार करोड़ रुपये लागत से सेमीकण्डक्टर फेब्रीकेशन इकाई की स्थापना करेगी। उल्लेखनीय है कि एनालॉग सेमीकण्डक्टर फेब्रीकेशन नीति बनाने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है। हाल ही में मुख्यमंत्री श्री चौहान की अमेरिका यात्रा के दौरान मध्यप्रदेश की निवेश मित्र नीतियों से प्रभावित होकर कई अमेरिकी कम्‍पनियों ने प्रदेश में निवेश करने का प्रस्ताव दिया है। मेसर्स क्रिकेट सेमीकंड्क्टर्स कंपनी के आगमन के साथ ही निवेश की शुरूआत हो गई है।क्या है आई.सी.सेमीकण्डक्टर फेब में निर्मित इंटीग्रेटेड सर्किट (आईसी) लगभग प्रत्येक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण में इस्तेमाल किया जाता है। मोबाइल फोन, टेलीफोन उपकरण, औद्योगिक तथा स्व-चलित प्रोसेस कंट्रोल उपकरण ऑटोमोबाईल एवं हवाई जहाज के उपकरण, डिफेंस एवं चिकित्सा, स्मार्ट कार्ड आदि में चिप का उपयोग होता है।प्रदेश में सेमीकण्डक्टर फेब्रिकेशन के क्षेत्र में उद्योगों की स्थापना होने से इस क्षेत्र में तेजी से विकास होगा। फेब इकाई के आसपास इलेक्ट्रॉनिक उपकरण निर्माण की अन्य इकाईयाँ स्थापित होगी जैसे फेबलेस डिजाइन कम्पनियाँ, इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद इकाईयाँ/इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण सेवा, एसेम्बली और टेस्टिंग इकाईयाँ आदि। इन सहायक इकाईयों में रोजगार निर्माण कई गुना अधिक होगा और इलेक्ट्रॉनिक निर्माण क्षेत्र का तेजी से विस्तार होगा।राज्य की ओर से सहयोगक्रिकेट सेमीकंडक्टर्स को टोकन एक रुपये लेकर भूमि, बिल्डिंग शेल निर्माण की लागत, इकाई की आवश्यकतानुसार जल, विद्युत आपूर्ति, सीवेज, रासायनिक आग बुझाने की क्षमता वाला अग्निशमन केंद्र, व्यवस्था, परिवहन हेतु हवाई अड्डे तक सड़क, फ्री ट्रेड झोन आदि उपलब्ध करवाये जायेंगे। इसके अलावा इकाई को इस उद्योग के लिये आवश्यक दक्षता विकास एवं संवर्धन हेतु विशेष सहायता, स्टॉम्प ड्यूटी रियायत, श्रम कानूनों में छूट, प्रवेश कर में छूट एवं सिंगल विंडो की सुविधा भी प्राप्त होगी।इस अवसर पर मुख्य सचिव अन्टोनी डिसा एवं इंडिया एलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड सेमीकंडक्टर एसोसिएशन (आईईएसए) के अध्यक्ष अशोक चांडक विशेष रूप से उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

पीथमपुर में  बनेगी जापानी  टाउनशिप

जापानी निवेशकों के सेमीनार में मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश के लिये अनुकूल वातावरण है। जापानी निवेशक आएँ और निवेश करें। उनके लिये पीथमपुर में विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त औद्योगिक टाउनशिप बनायी जाएगी। इसमें जापान की संस्कृति, भाषा, शिक्षा, स्वास्थ्य, रेस्टोरेंट, बाजार, मनोरंजन के साधन आदि मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी।मुख्यमंत्री इंदौर के पीथमपुर में जापानी निवेशकों के साथ जापानीज इंडस्ट्रियल टाउनशिप इन्वेस्टमेंट प्रमोशन सेमीनार को संबोधित कर रहे थे। उद्योग मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, मुख्य सचिव अंटोनी डिसा, जापान से आए उद्योगपति सेजी तकाजी, नायशु नागोची और सी.पी.शर्मा मौजूद थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत एवं जापान के सदियों पुराने मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। व्यापारिक एवं सांस्कृतिक मित्रता भी है। इन संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ और मजबूत बनाया जाये। प्रदेश में निवेश के लिये सभी संसाधन और सुविधाएँ मौजूद हैं। मध्यप्रदेश शांति का टापू है। यहाँ बिजली, सड़क, पानी सहित सभी आधारभूत सुविधाएँ हैं। शिक्षा की भी बेहतर व्यवस्थाएँ हैं। कुशल मानव संसाधन है। उद्योग मित्र नीति है। श्री चौहान ने कहा कि निवेशकों के लिये सिंगल विण्डो की नहीं बल्कि सिंगल टेबल की व्यवस्था की है। इससे एक ही जगह बैठक कर निवेशकों की समस्या का समाधान हो रहा है। उन्होंने कहा कि उद्योग स्थापना के लिये 25 हजार हेक्टेयर भूमि का लैण्ड बैंक बनाया गया है। निवेशक ऑनलाइन भूमि पसंद करें। तुरन्त आवंटन कर देंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि पीथमपुर में जापानी उद्यमियों के लिये एकीकृत औद्योगिक टाउनशिप में सभी सुविधाएँ दी जायेंगी। उनके लिये गोल्फ कोर्स भी बनाया जाएगा। उन्होंने जापानी निवेशकों को आगामी अक्टूबर में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में पार्टनर बनने और अप्रैल-मई में होने वाले सिंहस्थ में आने का भी न्यौता दिया। उन्होंने जापानी भाषा में कविता पढ़कर अपने उदबोधन का समापन किया।उद्योग मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि प्रदेश में पिछले कई वर्ष से राजनीतिक स्थिरता है। स्थिरता के कारण विकास को नयी दिशा मिली है। उन्होंने कहा कि भारत एवं जापान के बीच विश्वास के अनूठे रिश्ते हैं।मुख्य सचिव अंटोनी डिसा ने औद्योगिक नीति में उपलब्ध बिजली, सड़क, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने जापानी कम्पनियों को दी जाने वाली रियायतों एवं सुविधाओं की भी जानकारी दी।जापान के भारत में राजदूत श्री केनजी हीरामत्सु ने कहा कि जापान की कई कम्पनियों ने भारत के कई राज्य चेन्नई, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र आदि राज्य में निवेश किया है। आज मध्यप्रदेश भारत के सबसे मजबूत आर्थिक क्षेत्र के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने गत अक्टूबर में जापान की यात्रा की और वहाँ प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री, उद्योग मंत्री से भेंट की और एमओयू हस्ताक्षर किये थे। यात्रा के दौरान कई उद्योगपति से मुलाकात कर उन्हें निवेश के लिये आमंत्रित किया था। इससे जापान के उद्योगपति मध्यप्रदेश में निवेश के लिये आकर्षित हुए हैं। जापानी राजदूत ने कहा मजबूत नेतृत्व से हमारे अंदर आत्म-विश्वास पैदा हो गया है। इंदौर के मेडिकल हास्पिटल और शिक्षा संस्थान का अवलोकन किया है। यहाँ ट्रान्सपोर्ट की सुविधा भी विश्व-स्तरीय है। जापानी कम्पनियों के लिये यहाँ अनुकूल परिस्थितियाँ हैं। उन्होंने कहा कि इंदौर और मध्यप्रदेश के अन्य शहरों में मिल-जुलकर एक-दूसरे के साथ कार्य करने के लिये तैयार हैं। उन्होंने कहा कि जापानी आपके प्रेम और स्वागत से अभिभूत हुए हैं। मुख्यमंत्री और यहाँ के लोगों ने उन्हें काफी प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में इंदौर आयेंगे और कई कम्पनियाँ इसमें भाग लेंगी।पीथमपुर में भारत शासन के उद्योग मंत्रालय द्वारा विकसित किए जा रहे नेशनल ऑटो टेस्टिंग ट्रेक्स (नेट्रेक्स) के समीप लगभग 450 हेक्टेयर भूमि पर एक अत्याधुनिक एकीकृत इण्डस्ट्रियल टाऊनशिप ए.के.व्ही.एन., इन्दौर द्वारा विकसित की जा रही है ।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

स्वाईन फ्लू से 44 मौतें ,शिवराज ने सम्हाली कमान

अधिकृत अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में दवाइयाँ उपलब्ध रहें मध्यप्रदेश में 44 लोगों की मौत के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिये हैं कि स्वाईन फ्लू के उपचार के लिये अधिकृत अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में टेमी फ्लू दवाई उपलब्ध करवायी जाये। मुख्यमंत्री चौहान ने यह निर्देश मंत्रालय में स्वाईन फ्लू पर नियंत्रण के लिये गठित समन्वय समिति की बैठक में दिये। मुख्यमंत्री चौहान ने दवाइयों की उपलब्धता के संबंध में बैठक से ही केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी.नड्डा से भी बात की। बैठक में मुख्य सचिव श्री अन्टोनी डिसा सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अधिकृत अस्पतालों में स्वाईन फ्लू के इलाज के लिये आने वाले हर मरीज के लिये पुख्ता व्यवस्था हो। यदि मरीज में स्वाईन फ्लू के लक्षण दिखायी दें तो तत्काल उपचार प्रारंभ करें। स्वाईन फ्लू से निपटने के लिये निजी और शासकीय अस्पताल मिलकर एक टीम के रूप में काम करें। मानवीय दृष्टिकोण से काम करें और मिलकर स्थिति पर नियंत्रण रखें। मरीजों के सेम्पल के परिणाम सीधे संबंधित अस्पतालों को भेजे जायें। अस्पतालों में दवाइयों का निर्धारित मात्रा में भंडारण रहे। स्वाईन फ्लू के उपचार की प्रतिदिन समीक्षा की जाये। उपचार में लगे अस्पतालों के सपोर्टिंग स्टाफ को पी.पी.ए. किट और मास्क उपलब्ध करवाये जायें।बैठक में बताया गया कि स्वाईन फ्लू के उपचार के लिये अधिकृत अस्पतालों में टेमी फ्लू दवा पर्याप्त मात्रा में रखवायी जा रही है। सभी अधिकृत केंद्रों पर आने वाले मरीजों का परीक्षण किया जा रहा है। तेज धूप निकलने पर बीमारी का प्रभाव कम होता जायेगा। बैठक में प्रमुख सचिव स्वास्थ्य श्री प्रवीर कृष्ण, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा श्री अजय तिर्की, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस सहित निजी चिकित्सा संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

शिवराज सिंह पत्नी से कहते है कुटिल महिलाओं के सीरियल मत देखो

"मैं तो साधना से कहता हूं कि मत देखा करो ऐसे सीरियल जिसमें महिलाओं को कुटिल तौर पर दिखाया जाता है।" यह बात मंगलवार को रविन्द्र भवन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित "शक्ति का उत्सव" कार्यक्रम में कही। मुख्यमंत्री का कहना था कि आजकल जिस तरह धारावाहिकों में महिलाओं का कुटिल रूप दिखाया जाता है वैसा है नहीं।मैंने एक वीडियो भी देखा जिसमें एक बहू अपनी सास की पिटाई कर रही थी, लेकिन ऐसे मामले विरले ही होते हैं। मुख्यमंत्री ने आगे कहा- मुझसे बच्चियां कहती हैं स्कूल की बस में लड़के छेड़ते हैं।बेटी शिकायत करने में घबराती है क्योंकि बदमानी का डर उसे सताता है। हमें इतराने की जरूरत नहीं है, आज गांव से कम बेटियां शहरों में पैदा हो रही हैं। गरीबों के यहां ज्यादा, अमीरों के यहां कम हैं बेटियां। सभ्य समाज का कैसा असभ्य चेहरा नजर आ रहा है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

एमपी को लेकर विदेशों में नज़रिया बदला

अमेरिका यात्रा से लौटने पर मुख्यमंत्री चौहान ने कहा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का अमेरिका की छह दिवसीय यात्रा से भोपाल पहुँचने पर नागरिकों ने भव्य स्वागत किया।राजकीय विमानतल पर नागरिकों का उत्साह देखते ही बनता था। वे मुख्यमंत्री चौहान के प्रदेश को आगे बढ़ाने के प्रयासों से अभिभूत थे। मुख्यमंत्री ने अपनी अमेरिका यात्रा को मध्यप्रदेश के विकास और निवेश की दृष्टि से अत्यंत सफल बताते हुए कहा कि अब न सिर्फ देश में बल्कि अन्य देशों में भी मध्यप्रदेश को देखने का नजरिया बदला है।श्री चौहान का स्वागत करने वालों में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद नंदकुमार सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी, वित्त मंत्री जयंत मलैया, ऊर्जा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल, परिवहन मंत्री भूपेन्द्र सिंह, राजस्व मंत्री रामपाल सिंह, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री कुसुम मेहदेले, संस्कृति राज्य मंत्री सुरेन्द्र पटवा, सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री लाल सिंह आर्य, शिक्षा राज्य मंत्री दीपक जोशी, सांसद आलोक संजर, विधायक सुरेन्द्रनाथ सिंह, विष्णु खत्री, रामेश्वर शर्मा, अर्चना चिटनीस, नव-निर्वाचित महापौर आलोक शर्मा और पार्टी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

नि:शक्तजनों को सरकार हरसंभव सहायता देगी

शिवराज बैतूल में नि:शक्त सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल हुएमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि नि:शक्तजन अपने को कमजोर न समझें, आत्म-विश्वास के साथ जीवन की शुरुआत करें। सरकार उन्हें हरसंभव सहायता देगी। श्री चौहान आज बैतूल में नि:शक्त सामूहिक विवाह सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने बैतूल जिले के विकास के लिये 588 करोड़ से अधिक के विकास कार्य की घोषणा की। इस मौके पर लोक निर्माण मंत्री सरताज सिंह, सांसद ज्योति धुर्वे और विधायक हेमंत खण्डेलवाल, चेतराम मानेकर, महेन्द्र सिंह चौहान और चन्द्रशेखर देशमुख उपस्थित थे।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नि:शक्तजन को ईश्वर ने कई योग्यताएँ दी हैं। वे अपना स्वयं का रोजगार या व्यवसाय स्थापित करें। सरकार उन्हें पूरा सहयोग देगी। उन्होंने कहा कि नि:शक्त जोड़ों को मुख्यमंत्री आवास योजना में आवास पट्टा और आवास उपलब्ध करवाया जायेगा।मुख्यमंत्री ने नि:शक्तजन सामूहिक विवाह सम्मेलन में 51 नि:शक्त जोड़ों को 50 हजार, एक लाख की सहायता और कन्यादान योजना में 25 हजार राशि के स्वीकृति-पत्र प्रदान किये। उन्होंने दीनदयाल उपचार योजना, विवाह पंजीयन प्रमाण-पत्र, बीपीएल, मुख्यमंत्री स्व-रोजगार योजना और आवास निर्माण के दस्तावेज नि:शक्त जोड़ों को वितरित किये। उन्होंने दान-दाताओं द्वारा प्रत्येक जोड़े को 11 हजार रुपये के साथ दी गयी अन्य सामग्री भी वितरित की। विवाह-स्थल पर ब्लाइंड स्टिक, बैसाखी और व्हील-चेयर भी दी गयी। मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में नि:शक्तजन दूल्हों की बारात का द्वारचार कर स्वागत किया। उन्होंने स्वागत गीत गाने वाली बालिकाओं को 11 हजार की प्रोत्साहन राशि देने की भी घोषणा की।बैतूल के विकास के लिये की कई घोषणामुख्यमंत्री श्री चौहान ने बैतूल नगर के विकास के लिये 588 करोड़ 74 लाख की घोषणाएँ भी कीं। उन्होंने पेयजल के लिये 38 करोड़ 74 लाख, गरीबों के मकान के लिये 30 करोड़, नगरपालिका के लिये 18 करोड़, सिंचाई परियोजना पारस डोह बाँध के लिये 500 करोड़ और स्टॉप-डेम के लिये 2 करोड़ देने की घोषणा की। श्री चौहान ने बैतूल में जन-सहयोग से चलाये गये स्वच्छता अभियान की भी सराहना की।श्रीजी उद्योग का उदघाटनमुख्यमंत्री श्री चौहान ने बैतूल जिले के औद्योगिक क्षेत्र कोसमी में श्रीजी उद्योग का उदघाटन किया। इस इकाई में गन्ना, सोयाबीन और तुअर आदि से निकले अनुपयोगी अवशिष्ट से पार्टिकल बोर्ड का निर्माण होगा। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि इस उद्योग की स्थापना से कृषि अवशिष्ट एवं वनोपज से बेहतर उत्पादन होगा। साथ ही स्थानीय आदिवासी और श्रमिकों को रोजगार प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि इससे आदिवासी बहुल जिले बैतूल को औद्योगिक गतिशीलता भी मिल सकेगी।वीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा का अनावरणमुख्यमंत्री श्री चौहान ने बैतूल नगर के कारगिल चौक पर राष्ट्र-वीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि स्व. श्री राठौर का देश-हित में योगदान अविस्मरणीय है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

शिवराज ने की भारतीय और अमेरिकी निवेशकों से अनौपचारिक चर्चा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमेरिका में भारतीय काउंसिल जनरल ध्यानेश्वर एम. मुले तथा भारतीयों और अमेरिकी निवेशकों के साथ औपचारिक मुलाकात की और मध्यप्रदेश से संबंध रखने वाले अप्रवासी भारतीयों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश के विकास के लिये परामर्श, विशेषज्ञता, निवेश और दोस्ती बहुत महत्वपूर्ण तत्व है।श्री चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किये 'गये मेक इन इण्डिया' अभियान की चर्चा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में पिछले एक दशक से इसी मूल भावना के अनुसार पहल की गई है। लोकोन्मुखी प्रधानमंत्री जन धन योजना में मध्यप्रदेश ने अग्रणी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश तेजी से हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। कई क्षेत्रों मे विकास के नये कीर्तिमान रचे गये हैं। प्रदेश में निवेश लाने के लिये उठाये गये कदमों को रेखांकित करते हुए श्री चौहान ने कहा कि वे प्रति सोमवार निवेशकों से सीधी चर्चा करते हैं। सिंगल विंडो की जगह अब सिंगल डोर व्यवस्था लागू की गई है। इससे निवेशकों को बगैर किसी बाधा के सहूलियतें मिलती हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास से हमने सिद्ध किया है कि कुछ भी असंभव नहीं है।मुख्यमंत्री के संबोधन के बाद सभी ने खड़े होकर देर तक ताली बजाते हुए उनके प्रति सम्मान प्रकट किया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

चोरियों की शिकायत, पुलिस पर भड़के मुख्यमंत्री

विदिशा शहर के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करने आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जब शहर में चोरियों की शिकायत मिली तो वे भड़क गए। उन्होंने अपने तेवर बदले और बोले- मुझे शिकायत मिली है कि विदिशा में चोरियां बहुत हो रही हैं। पुलिस वाले सख्त हो जाएं, चोरों को ठीक करो, नहीं तो मैं तुम्हें ठीक कर दूंग। यह नहीं चलेगा कि चोर ताले तोड़ते रहें और पुलिस यह कहे कि तलाश तो कर रहे हैं। सीएम यहीं नहीं रुके। वे बोले मप्र में डाकू रहेंगे या शिवराज सिंह। मैंने प्रदेश को डाकुओं से मुक्त कर दिया तो चोरों की क्या मजाल है। लट्ठ लगाओ चोरों में, व्यवस्था सुधारोरंगई स्थित बाढ़वाले मंदिर में पूजा के बाद मुख्यमंत्री ने पीछे ही बने 75 लाख रुपए के सामुदायिक भवन 'दिवस बसेरा' के लोकार्पण के साथ 9 करोड़ 72 लाख के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। जबकि 32 करोड़ 86 लाख के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन हुआ। चौहान ने उद्योगपतियों से जंबार बागरी में बन रहे नए औद्योगिक क्षेत्र में उद्योग लगाने का आव्हान किया, ताकि क्षेत्र की दशा बदले। मेरी बेटी की शादी है, सबको न्यौताशिवराज सिंह बोले कि आगामी चार मार्च को मेरी बेटी रिंकी की शादी है। साधना सिंह तो उसी की व्यवस्थाओं में लगीं हैं। सभी को आमंत्रण कार्ड भेजना संभव नहीं हैं। किसे भेजें, किसे नहीं, यह बड़ा असमंजस है। आप सब आना, मेरा दिल से सबको निमंत्रण है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

अब फैल रहा है स्वाइन फ्लू ,तीन की मौत

भोपाल समेत मध्यप्रदेश के कई इलाकों में हाल में हुई बारिश ने स्वाइन फ्लू का संक्रमण बढ़ा दिया है। हर दिन एक-दो नए मरीज मिल रहे हैं। बुधवार को 2 और मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। उधर, पहले से भर्ती मरीजों में तीन की हालत गंभीर है। स्वाइन फ्लू विशेषज्ञों ने कहा कि इस समय का मौसम एच1एन1 के लिए बेहद अनुकूल है। इसी वजह से संक्रमण बढ़ रहा है। इसके लिए 15-20 डिग्री तापमान भी अच्छा माना जाता है। राजधानी में इस महीने 13 लोग स्वाइन फ्लू की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 की मौत हो चुकी है।हमीदिया अस्पताल के टीबी एवं चेस्ट रोग विशेषज्ञ डॉ. निशांत श्रीवास्तव ने बताया कि मौसम के बदलने से ठंड बढ़ गई है। ऐसा मौसम एच1एन1 समेत सभी तरह के वायरस के लिए अच्छा होता है। स्वाइन फ्लू अब हर जगह (एंडेमिक) पहुंच गया है। लोगों को चाहिए कि भीड़ में जाते समय मुंह पर कपड़ा रखें। सर्दी-जुकाम के बाद सांस में तकलीफ होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।डॉ. पीएन अग्रवाल कहते हैं मौसम में नमी और ठंडक में वायरस से होने वाली बीमारियां बढ़ जाती हैं। यह बीमारी 2010 के बाद आम हो गई है। ठंडक व नमी बढ़ने पर लोग इसके चपेट में आ जाते हैं। मरीजों की कोई ट्रेवल हिस्ट्री भी नहीं मिल रही है।नेशनल अस्पताल में रविवार को स्वाइन फ्लू से एक महिला की मौत के मामले में दो निजी अस्पतालों को स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस जारी किया है। इनमें बंसल और अग्रवाल अस्पताल शामिल हैं। नोटिस के मुताबिक बंसल अस्पताल ने मरीज को भर्ती करने व अग्रवाल अस्पताल ने स्वाइन फ्लू की जांच कराने में देरी की है।सीएमएचओ के यहां से स्वाइन फ्लू मरीजों के स्वाब के नमूने लेने व पैक करने के लिए वीटीएम (वायरस ट्रांसपोर्ट मीडिया) किट दी जाती है। राजधानी के उन्हीं निजी या सरकारी अस्पतालों को यह किट दी जा रही है, जहां से स्वाइन फ्लू के सैंपल आ रहे हैं। एक अस्पताल को सिर्फ एक किट एडवांस में दी जाती है। रात में ज्यादा मरीज आने पर नमूने लेने में दिक्कत हो सकती है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

उज्जैन में सिंहस्थ में होगी पेयजल की पुख्ता व्यवस्था

प्रतिदिन 65 मिलियन लीटर पानी देने की तैयारी उज्जैन में 22 अप्रैल से 21 मई तक होने वाले सिंहस्थ में श्रद्धालुओं को जरूरत के मुताबिक पेयजल उपलब्ध करवाने की पुख्ता व्यवस्था की जा रही है। सिंहस्थ के दौरान शहर में 65 मिलियन लीटर पेयजल आपूर्ति किये जाने का इंतजाम किया जा रहा है। लोक स्वास्थ्य यात्रिकी विभाग ने इसके लिये सभी आवश्यक तैयारियाँ की हैं। सिंहस्थ मेला क्षेत्र में पी.एच.ई. अमले द्वारा सतत निगरानी रखी जायेगी। पेयजल व्यवस्था के लिये गऊघाट पर 5 करोड़ 81 लाख रुपये की लागत से 27.25 मिलियन लीटर प्रति दिवस की क्षमता का फिल्टर प्लांट तैयार किया गया है। इसी तरह साहिबखेड़ी पर पौने चार करोड़ की लागत से 8 मिलियन लीटर प्रति दिवस क्षमता का नया जल-शोधन प्लांट और पम्प हाउस बनाया गया है। अम्बोदिया और गऊघाट पर एक करोड़ 85 लाख रुपये से जल-शोधन संयंत्रों का उन्नयन भी किया गया है। क्षिप्रा नदी के 5 बैराज की मरम्मत पर पीएचई ने 3 करोड़ 33 लाख की राशि खर्च की है। गढ़कालिका मेला क्षेत्र में 58 लाख रुपये से सम्प वेल, पम्प और टंकी का निर्माण किया जा रहा है।गऊघाट जल-शोधन यंत्र में नर्मदा-क्षिप्रा लिंक योजना से पानी लेकर इसका उपचार किया जायेगा। पानी के उपचार के बाद पेयजल को उज्जैन शहर और सिंहस्थ मेला क्षेत्र के महाकाल और दत्त अखाड़ा जोन में चिन्तामन गणेश क्षेत्र में बनाई गई नवीन टंकी के जरिये शुद्ध पानी के वितरण की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही चारधाम मंदिर के पास बनी टंकी से भी दत्त अखाड़ा और चिन्तामन गणेश क्षेत्र में जल वितरण होगा।उज्जैन शहर के साहिबखेड़ी फिल्टर प्लांट जिसकी क्षमता 8 एमएलडी है, को साहिबखेड़ी तालाब से पानी मिलेगा। साहिबखेड़ी फिल्टर प्लांट पर 4-4 एमएलडी के तीन पम्प तैयार किये गये हैं। इनमें से 2 पम्प का उपयोग जल वितरण के लिये किया जायेगा। एक पम्प को स्टेण्डबाय रखा जायेगा। प्लांट से आगर रोड पर बनी टंकी के जरिये मंगलनाथ जोन में जल वितरण की व्यवस्था की जा रही है। गंभीर नदी पर ग्राम अम्बोदिया में पहले से बने हुए 2 पुराने फिल्टर प्लांट को वाटर सप्लाई के लिये तैयार किया गया है। मक्सी रोड पर उडासा में पुराने तालाब पर भी एक फिल्टर प्लांट तैयार किया गया है। इस प्रकार नये और पुराने 7 फिल्टर प्लांट से सिंहस्थ में श्रद्धालुओं को जल वितरण की व्यवस्था रहेगी।सिंहस्थ मेला क्षेत्र में पीएचई ने 126 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई है। इन पाइप लाइनों पर अब तक 4,000 नल कनेक्शन भी तैयार किये हैं। नलों की टेस्टिंग भी कर ली गई है। श्रद्धालुओं को शुद्ध पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिये पीएचई ने प्रतिदिन पानी के नमूने लेकर और उनके परीक्षण की व्यवस्था की है। लिये गये सेम्पल की जाँच गऊघाट स्थित प्रयोगशाला में की जायेगी। पानी के परीक्षण का कार्य प्राइवेट सेक्टर की एजेंसी सौंपा गया है। पीएचई ने सिंहस्थ मेला क्षेत्र में चुने हुए 30 स्थान पर नलकूप का खनन किया है। मेला क्षेत्र में पुराने 25 नलकूप की सफाई कर इनके जरिये पीने के पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। सिंहस्थ के दौरान पंचक्रोशी यात्रा के लिये पीएचई ने 100-100 किलो लीटर क्षमता की 4 टंकियाँ बनाई हैं। इसके अलावा इन क्षेत्रों में पाइप लाइन और ड्रेनेज का इंतजाम भी किया गया है। सेटेलाइट टाउन्स में भी विभाग द्वारा जल प्रदाय के लिये पाइप लाइन बिछाने का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। सिंहस्थ मेला क्षेत्र में 110 किलोमीटर सीवर लाइन बिछाई जा चुकी है। सीवर लाइन में बहने वाले गन्दे पानी को 7 सीवेज पम्पिंग स्टेशन पर ले जाया जायेगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

आपदा प्रबंध तालों में कैद

मध्यप्रदेश में किसी भी प्राकृतिक आपदा (बाढ़,भूस्खलन,तूफान,भूकंप आदि) के दौरान जन-धन की हानि को कम करने और हालात को काबू में करने वाले राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को खुद अपनी मुक्ति का इंतजार है। केंद्र के एक्ट के बाद राज्य ने 2011 में अधिनियम पारित कर प्रदेश में भी आपदा प्रबंधन प्राधिकरण स्थापित तो कर दिया, लेकिन स्टाफ न होने से प्राधिकरण तालों में कैद होकर रह गया है।राज्य ने इस कार्यालय के लिए 42 पद स्वीकृत किए हैं, लेकिन अब तक इन पदों में से एक पर भी नियुक्ति नहीं हो पाई है। प्राधिकरण का प्रभार संभालने वाले वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और वर्तमान में गृह सचिव डीपी गुप्ता खुद भी इस कार्यालय में नहीं आते। हालांकि आपदा प्राधिकरण ने इस साल स्टेट डिजास्टर इमर्जेंसी रिस्पांस फोर्स (एसडीईआरएफ) के लिए होमगार्ड के तकरीबन 450 जवानों को प्रशिक्षण के लिए देश के विभिन्न शहरों में भेजा, लेकिन उत्तराखंड जैसी किसी आपदा में इन प्रशिक्षति जवानों का आंकड़ा तो ऊंट के मुह में जीरे के समान है।इस मामले में गृह विभाग के अधीन आने वाले इस संस्था की वेबसाइट ही गलत जानकारी दे रही है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

धान किसानों को नुकसान नहीं होने देगी सरकार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धान उत्पादक किसानों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए धान खरीदी पर कर दायित्व की सीमा 10 करोड़ से बढ़ाकर 50 करोड़ कर दिया है। उन्होंने तत्काल अधिसूचना जारी करने के निर्देश दिये। इससे ज्यादा से ज्यादा व्यवसायी धान खरीदी प्रक्रिया में भाग लेंगे और किसानों को उनकी उपज की सही कीमत मिलेगी।धान खरीदी के सम्बन्ध में मंत्रालय में धान व्यापारियों के साथ उच्च-स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होने दिया जायेगा। उन्होंने व्यापारियों से सहयोग देने का आग्रह करते हुए कहा किसानों के कल्याण के लिये सरकार हर कदम उठाने को तैयार है।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि निजी व्यापारिक हितों के चलते मध्यप्रदेश की धान को बासमती का दर्जा मिलने में जो बाधाएँ थीं, वे अब दूर हो जायेंगी। प्रदेश के धान को बासमती का दर्जा दिलाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से हस्तक्षेप करने का भी आग्रह किया गया है। व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के विचारों का सम्मान करते हुए धान खरीदी में हर प्रकार से सहयोग का आश्वासन दिया।मुख्यमंत्री ने सभी किसानों को खरीदी दर के संबंध में जानकारी देने की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मंडियों की जिम्मेदारी है कि वे किसानों की धान की खरीदी करवायें और इसके लिये पूरी व्यवस्था रखें।बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त आर.के. स्वाई, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री इकबाल सिंह बैंस, प्रमुख सचिव वाणिज्यिक कर मनोज श्रीवास्तव, आयुक्त मंडी बोर्ड अरूण पांडे एवं मंडी अधिकारी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

शाहपुरा तालाब से हटेंगे अतिक्रमण

शाहपुरा तालाब किनारे नियमों को ताक पर रखकर किए निर्माण, तालाब की सुंदरता सहित उसकी सुरक्षा के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। क्षेत्र के रहवासियों का कहना है कि झील के किनारे लेक पैलेस, आम्रपाली और ओएसिस कई ऐसी कॉलोनियों का निर्माण किया गया है। इनमें से कुछ कालोनियों का ज्यादातर हिस्सा झील का कैचमेंट तो दूर की बात है ठीक किनारे बनी हुई हैं। नगर निगम प्रशासन को यह सब नजर नहीं आ रहा है, कारण कि इन कॉलोनियों में ऐसे निगम के ही कुछ अधिकारी, मातहत, रिश्तेदार और करीबी निवासरत हैं, जिसके चलते शासन प्रशासन उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। लोगों का कहना है कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के सख्त आदेश के बाद भी शाहपुरा तालाब के किनारे बनी कॉलोनियों और मकानों का सीवेज सीधा झील में ही छोड़ा जा रहा है। झील में कालोनियों और घरों का सीवेज कचरा सीधे फेंके जाने की जानकारी संबंधित अधिकारियों को होने के बाद भी नगर निगम प्रशासन झील को प्रदूषण से बचाने के लिए सख्ती नहीं बरत रहा है। जानकारों का कहना है कि तालाब में सीधे सीवेज छोड़े जाने के कारण यह तेजी से प्रदूषित होती जा रही है। इसके अलावा लोग घरों से निकलने वाला दैनिक कचरा भी तालाब में डाल रहे हैं। तालाब किनारे बनाए गए मकानों से निकलने वाले सीवेज के आउटलेट की जांच कर झील में मिलने से रोकना चाहिए।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

118 करोड़ घाटे का बजट

वित्तमंत्री जयंत मलैया ने विधानसभा में प्रदेश का बजट पेश किया। 2016-17 का ये बजट एक लाख 58 हजार करोड़ का है, जिसमें सरकार को 118 करोड़ का घाटा बताया गया है। आईए जानते है बजट में किसे क्या मिला...मध्य प्रदेश के बजट में कृषि, सिंचाई, बिजली और सड़कों पर फोकसएक नजर में बजट- 10 हजार रुपए से ज्यादा कीमत की साइकिल महंगी होगी. बायोफ्यूल और इंडक्शन चूल्हा सस्ता होगा- 38 कृषि यंत्रों को टैक्स फ्री किया गया है- गैस-गीजर भी महंगा, वैट पांच प्रतिशत से बढ़ाकर 14 प्रतिशत किया गया है- प्रदेश में प्लास्टिक बैग और प्लास्टिक का सामान महंगा होगा- मध्यप्रदेश में बैटरी चलित कार और रिक्शा टैक्स फ्रीघाटे का बजट : वैट में बढ़ोतरी, घर,जमीन खरीदना, प्लास्टिक का सामान महंगा- वित्त मंत्री ने कहा- खरगोन में फूड पार्क को विकसित किया जा रहा है- सिंहस्थ के लिए बजट में 298 करोड़ का प्रावधान किया गया है- मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास में भी जनभागीदारी बढ़ाने के प्रयास होंगे- वित्त मंत्री बोले- उद्योगों के विकास के लिए निवेश को बढ़ावा दिया जाएगा- सड़क परिवहनः राज्य के अधिकांश स्टेट हाई-वे का उन्नयन किया गया है, शेष सड़कों का पुनर्निमाण प्रस्तावित है- विद्युत वितरण में होने वाली हानियों का पता लगाने के लिए विद्युत कंपनियों का ऑडिट किया जाएगा- ग्वालियर और जबलपुर में आईटी पार्क का काम पूरा हो रहा है- इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में बनेंगे आईटी पार्क- बजट पेश करते हुए वित्तमंत्री ने बताया कि, पर्यटन विकास के लिए राज्य सरकार खुद राशि उपलब्ध करा रही है- वित्त मंत्री ने बढाया वैट टैक्स, कई तरह से सामान महंगे- प्रदेश में शिशु मृत्यु दर में गिरावट आई है- खरगोन और शिवपुरी के जिला अस्पतालों को अपग्रेड किया जाएगा- मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत घर लेने वाले श्रमिकों को स्टांप शुल्क में छूट- एमपी बजट: 12 टन से ज्यादा क्षमता वाले वाहन सस्ते हुए- लाड़ली लक्ष्मी के लिए ई-लाड़ली आवेदन- लाडली लक्ष्मी योजना के लिए 903 करोड़ रुपए का बजट- 50 हजारों युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा, मध्यप्रदेश में प्रत्येक जिले में दो नए कौशल प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगे- मध्यप्रदेश के पर्यटन विकास के लिए 251 करोड़ का प्रावधान किया गया है- प्रदेश में सात नए आईटीआई खोले जाएंगे, संभागीय स्तर पर 10 आईटीआई को अपग्रेड किया जाएगा- उच्च शिक्षा के लिए 616 करोड़ रुपए का प्रावधान प्रस्तावित है- पर्यटन विकास के लिए 251 करोड़ का प्रावधान किया जाएगा- पिछड़े वर्ग के बेरोजगारों के लिए 20 करोड़ का प्रावधान- अंतरजातीय विवाह के लिए प्रोत्साहन राशि 50 हजार से बढ़ाकर दो लाख रुपए करने का ऐलान- नए मल्टीप्लेक्स को मनोरंजन कर से मुक्त किया जाएगा- दूध निकालने वाली मशीन टैक्स फ्री होगी, बैटरी से चलने वाले वाहन कर मुक्त होंगे- 5 हजार किमी नई सड़क बनाए जाएगी- पिछड़ा वर्ग के छात्रों को पहली से आठवीं तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

विधायक  बोले  निधि बढ़ाओ

विभिन्न मुद्दों को लेकर सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष भले ही आपस में लड़ते नजर आए किन्तु जब वेतन और विधायक निधि का मसला आता है तो सभी एकजुट नजर आते है। निर्वाचन क्षेत्र की विधायक निधि बढ़वाने के लिए बीजेपी, कांग्रेस और बसपा के विधायक लामबंद हो गए हैं। सत्तापक्ष और विपक्ष के करीब 30 विधायकों ने आज एक बार फिर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर निधि बढ़ाकर पांच करोड़ करने की मांग उठाई। मुख्यमंत्री ने भी विधायकों को भरोसा दिलाया कि सरकार इस पर गंभीरता से विचार कर रही है। विधानसभा उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह की अध्यक्षता वाली कमेटी ने भी विधायक निधि की राशि 5 करोड़ करने की सिफारिश की है किन्तु राज्य की माली हालात देखते हुए वित्त विभाग निधि मद में डेढ़ करोड़ रुपए से ज्यादा देने को तैयार नहीं है। अंतिम फैसला मुख्यमंत्री की वित्त मंत्री के साथ अंतिम दौर की चर्चा में हो सकेगा। उल्लेखनीय है कि पिछले सत्र में भी राऊ विधायक जीतू पटवारी ने सभी दलों के विधायकों के साथ मुख्यमंत्री से मिलकर विधायक निधि बढ़ाने की मांग की थी । तब भी मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि राशि जल्द बढ़ाई जाएगी। बुधवार को एक बार फिर इंदौर विधायक रमेश मेंदोला, रामेश्वर शर्मा, मुरलीधर पाटीदार के साथ कई विधायकों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। विधायकों ने बताया कि मौजूदा समय में 85 लाख रुपए पूरे नहीं पड़ते हैं। इसमें 77 लाख रुपए विकास कार्यों पर खर्च किए जा सकते हैं, जबकि 8 लाख रुपए स्वेच्छानुदान है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

लोक मान्य तिलक सांस्कृतिक न्यास का काम अनुकरणीय

स्वर्ण जयन्ती समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री चौहानमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि लोकमान्य तिलक सांस्कृतिक न्यास से जुड़े लोगों ने आज से कई वर्षों पूर्व जो बीजारोपण किया था, वह विराट् वृक्ष का रूप ले चुका है। लगन और निष्ठा से शिक्षा की गतिविधि चलाना कोई आसान काम नहीं है। यहाँ के छात्रों ने अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से संस्था का नाम देश और विदेश में रोशन किया है। संस्था को अब विश्वविद्यालय का रूप देना चाहिये। आज हमारे सामने अच्छी शिक्षा देने की चुनौती है। स्वामी विवेकानन्द कहते थे कि शिक्षा वही है जो मनुष्य को मनुष्य बना सके। इस दिशा में निश्चित रूप से लोकमान्य तिलक न्यास ने अनुकरणीय काम किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने यह बात आज उज्जैन में लोकमान्य तिलक शिक्षण समिति स्वर्ण जयन्ती वार्षिक उत्सव एवं पूर्व छात्र सम्मेलन में कही।मुख्यमंत्री चौहान ने संस्था के पूर्व छात्र एवं हाल ही में विक्रम अवार्ड से सम्मानित चन्द्रशेखर चौहान को मलखंब के लिये 11 हजार रूपये का ‘नारंग स्मृति’ पुरस्कार एवं संस्था की ओर से 5 हजार रूपये का नगद पुरस्कार भेंट किया।प्राचार्य अशोक कंडेल ने कहा कि 1963 में प्रारम्भ संस्था में मात्र 26 छात्र और दो कमरे थे। आज संस्था का स्वरूप विशाल हो चुका है और पाँच हजार से अधिक छात्र इसमें अध्ययनरत् हैं। संस्था अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि पूर्व छात्रों का यह मिलन अद्भुत है। सभी के सहयोग से संस्था में 11 इकाइयाँ काम कर रही हैं। पालकों के आग्रह पर सीबीएसई विद्यालय भी प्रारम्भ किया गया है।स्मारिका का विमोचनमुख्यमंत्री चौहान ने 51वें स्वर्ण जयन्ती समारोह की स्मारिका का विमोचन भी किया। स्मारिका में पूर्व छात्रों के संस्मरण एवं संस्था की शैक्षणिक गतिविधियों का समावेश है। सम्पादन संस्था के पूर्व छात्र निरूक्त भार्गव ने किया है।इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री पारस जैन, राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष बाबूलाल जैन, सांसद डॉ.चिन्तामणि मालवीय, जनअभियान परिषद के उपाध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय, महापौर रामेश्वर अखंड, विधायक डॉ.मोहन यादव, सतीश मालवीय और अनिल फिरोजिया, न्यास के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अशोक सोहनी, सचिव श्रीपाद जोशी एवं पूर्व छात्र सम्मेलन के संयोजक डॉ.कात्यायन मिश्र उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

युवा स्वयं को पहचान कर लक्ष्य बनायें

शिवराज ने ओरिएन्टल कॉलेज में किया छात्रों का आव्हानमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जीवन में कुछ भी असंभव नहीं है। जरूरत स्वयं को पहचान, लक्ष्य तय कर उसे पाने के प्रयासों की है। उन्होंने कहा कि युवाओं के सपनों को साकार करने में प्रदेश सरकार भरपूर सहयोग करेगी। श्री चौहान आज यहाँ ओरिएन्टल कॉलेज ऑफ सांइस एण्ड टेक्नालॉजी में कम्प्यूटर एडेड डिजाइन एन्ड मैन्यूफैक्चरिंग लेब का शुभारंभ कर रहे थे। अध्यक्ष नगर निगम सुरजीत सिंह चौहान भी मौजूद थे।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के सपनों को साकार करने में हर संभव सहयोग कर रही है। शिक्षा के लिये नि:शुल्क पुस्तकें, गणवेश, छात्रवृत्ति और उच्च शिक्षा ऋण उपलब्ध करा रही है जिसकी गारंटी और ब्याज राज्य सरकार देती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उद्योगों का जाल बिछाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना और मुख्यमंत्री कान्ट्रेक्टर योजना जैसी योजनाएँ संचालित की गयी हैं। इनोवेटिव परियोजनाओं के लिये 100 करोड़ का वेंचर केपिटल फन्ड बनाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आधुनिक बुनियादी सुविधाओं का ढाँचा भी तैयार किया गया है। देश की स्मार्ट सिटी की प्रथम 20 नगरों की सूची में प्रदेश के तीन नगर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सरकार शहरों को बदलने के लिये 75 हजार करोड़ रूपये व्यय करेगी।इस अवसर पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के उप कुलपति पीयूष त्रिवेदी, संस्थान के फाउन्डर चेयरमेन के.एल. ठकराल और चेयरमेन ऑफ ओरिएन्टल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन प्रवीण ठकराल भी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

सुशासन से मध्यप्रदेश को मिली उपलब्धियाँ

लोक सेवा प्रदाय गारंटी अधिनियम में 26 नई लोक सेवाएँ शामिलमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कर्त्तव्यों का निर्वहन करते हुए जन-कल्याण के लिये अधिकारों का उपयोग करना ही सुशासन का मंत्र है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश को मिली उपलब्धियाँ सुशासन से ही मिली है। श्री चौहान ने लोक सेवा प्रदाय गारंटी अधिनियम के दायरे में 26 नई लोक सेवाएँ शामिल करने की घोषणा की। श्री चौहान भोपाल में सुशासन दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे।उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार ने भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस 25 दिसम्बर को राष्ट्रीय सुशासन दिवस घोषित किया है। श्री चौहान ने उपस्थित लोक सेवकों को सुशासन के उच्च मापदंड अपनाने, प्रशासन को जनकेन्द्रित, जबाबदेह और पारदर्शी बनाने का संकल्प दिलाया।श्री चौहान ने कहा कि जो जहाँ पदस्थ है, वहाँ अपना कार्य पूरी ईमानदारी से करे। यही सबसे बड़ी लोक सेवा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग को निर्देश दिये गये हैं कि वह उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित करने की पहल करें।श्री चौहान ने अटल बिहारी बाजपेयी को भारत का मुकुटमणि बताते हुए कहा कि वे मौलिक चिंतक, प्रखर राष्ट्रवादी, मनीषी और मानवीय गुणों से परिपूर्ण व्यक्तित्व हैं। उन्होंने देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय के योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि परतंत्र भारत में विश्वविद्यालय की स्थापना करना एक असाधारण काम था।मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन के लिये लोक कल्याण शिविर, जन सुनवाई, 181 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, ई-टेंडरिंग, ई-पेमेंट जैसी व्यवस्थाएँ स्थापित की गईं हैं। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मान मिलेगा और लापरवाह को दण्डित किया जायेगा।लोक सेवा प्रबंधन मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि सुशासन के संकल्प का ही परिणाम है कि मध्यप्रदेश बीमारू राज्यों की श्रेणी से बाहर आकर आज विकास की नई ऊँचाइयाँ छू रहा है और नये मापदण्ड स्थापित कर रहा है।मुख्य सचिव अन्‍टोनी डिसा ने कहा कि भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी की सुदीर्घ सेवाओं का स्मरण करते हुए प्रदेश में सुशासन सप्ताह मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शासन के हर स्तर पर सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग हो रहा है। प्रदेश में वर्चुअल क्लास रूम जैसी नवाचारी व्यवस्था शुरू की गई हैं। इसके माध्यम से एक लाख व्याख्यान के जरिये दूरस्थ अंचलों के 9 लाख विद्यार्थी लाभांवित हुए हैं।मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री जन-धन योजना में उत्कृष्ट कार्यों के लिये कलेक्टर उज्जैन कविन्द्र कियावत, कलेक्टर इंदौर आकाश त्रिपाठी, खण्डवा कलेक्टर एम.के.अग्रवाल एवं लीड बेंकों के वरिष्ठ अधिकारियों को सम्मानित किया।समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी, सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री लालसिंह आर्य, आदिम-जाति कल्याण मंत्री ज्ञान सिंह, सांसद आलोक संजर, विधायक रामेश्वर शर्मा, महानिदेशक अटल बिहारी बाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेष्ण संस्थान आई.एस.दाणी उपस्थित थे। सूचना प्रौद्योगिकी सचिव हरिरंजन राव ने आभार व्यक्त किया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मध्यप्रदेश में निवेश के लिये सिंगल टेबल सिस्टम

शिवराज का मुम्बई में 'मेक इन इण्डिया' वीक में संबोधन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि देश का सम्पूर्ण विकास तभी संभव है, जब राज्यों का सभी क्षेत्र में सर्वांगीण विकास हो। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिये सिंगल विण्डो से आगे बढ़कर एक मेज पर निवेश को मूर्तरूप दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री चौहान मुम्बई में 'मेक इन इण्डिया' वीक में मध्यप्रदेश सरकार के प्रस्तुतिकरण में बोल रहे थे। इस मौके पर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया भी उपस्थित थीं।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश निवेश की दृष्टि से एक आदर्श राज्य बन गया है। यह न केवल शांति का टापू है, बल्कि यहाँ 24 घंटे बिजली, उद्योग के लिये भरपूर पानी, प्रगतिशील उद्योग, टेक्सटाइल, रक्षा उत्पाद, सूचना प्रौद्योगिकी तथा खाद्य प्र-संस्करण नीति बनायी गयी है, ताकि उद्योगपति इन क्षेत्रों में आसानी से निवेश कर सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश कृषि प्रधान राज्य होने के साथ-साथ यहाँ प्रशिक्षित श्रमिक, तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ सरल श्रम-कानून भी है, जो निवेश में सहयोगी है। उन्होंने कहा कि उद्योग स्थापना में अनावश्यक निरीक्षण को समाप्त किया गया है।मुख्यमंत्री ने 'मेक इन इण्डिया' वीक में आये उद्योगपतियों को 22 अप्रैल से 21 मई तक होने वाले सिंहस्थ पर्व में आने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश अब बीमारू राज्य की श्रेणी से बाहर आ गया है और देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। मध्यप्रदेश के 3 शहर स्मार्ट-सिटी में शामिल हुए हैं। प्रदेश में उद्योग ही नहीं, पर्यटन के क्षेत्र में भी व्यापक विकास हुआ है। हाल ही में खण्डवा में हनुवंतिया टापू पर देश का आकर्षक पर्यटन-स्थल विकसित किया गया है। उन्होंने उद्योगपतियों से कहा कि वे प्रदेश में निवेश करें या न करें, लेकिन यहाँ के रमणीय पर्यटन-स्थलों का आनंद अवश्य लें।उद्योग, वाणिज्य मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने मध्यप्रदेश के औद्योगिक विकास के 4 लेण्ड मार्क बताये। उन्होंने कहा कि पहला लीडरशिप, दूसरा लोकेशन, तीसरा लेबर और चौथा लेण्ड बैंक। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश का अकल्पनीय विकास हुआ है। प्रदेश में निवेश करना फायदेमंद ही नहीं, बल्कि सुरक्षित भी है।मुख्य सचिव अंटोनी डिसा ने प्रदेश में औद्योगिक संभावनाएँ और व्यवस्थाओं पर प्रस्तुतिकरण दिया। पर्यटन के क्षेत्र में प्रदेश द्वारा किये जा रहे नये प्रयासों की भी जानकारी दी गयी।इस मौके पर प्रमुख सचिव उद्योग एवं वाणिज्य मो. सुलेमान, प्रमुख सचिव वाणिज्यिक कर मनोज श्रीवास्तव, सचिव मुख्यमंत्री विवेक अग्रवाल, प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी एवं सीआईआई पश्चिम अंचल के अध्यक्ष सुधीर मेहता भी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

बेहतर कानून-व्यवस्था से  सकारात्मक वातावरण बना

शिवराज ने किया नए पीएचक्यू का लोकार्पण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बेहतर कानून-व्यवस्था से विकास का सकारात्मक वातावरण बनता है। मध्यप्रदेश बेहतर कानून-व्यवस्था से निवेश के लिये देश में सबसे पसंदीदा राज्य बना है। मुख्यमंत्री चौहान भोपाल में नवीन पुलिस मुख्यालय भवन के लोकार्पण समारोह में बोल रहे थे। समारोह में गृह मंत्री श्री बाबूलाल गौर भी उपस्थित थे।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि उपलब्ध संसाधनों और संख्या बल का बेहतर उपयोग किया जाये। मध्यप्रदेश पुलिस का देश में विशिष्ट स्थान है। मध्यप्रदेश पुलिस ने डकैतों का उन्मूलन, नक्सलवाद का नियंत्रण और सिमी के नेटवर्क को ध्वस्त करने की उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि आज आतंकवाद जैसी चुनौती बनी हुई है जो मानवता के लिये खतरा है। देश और समाज के सामने आ रहे खतरों के प्रति सजग रहकर लगातार बेहतर कानून-व्यवस्था बनाये रखने की कोशिश करना होगी। पुलिस मानवीय गुणों से परिपूर्ण रहे ताकि आम लोगों को लगे कि वे उनके साथ हैं। दुष्टों के प्रति पुलिस का रवैया कठोर रहे। उन्होंने कहा कि लगातार आत्म-विश्लेषण करें और बेहतर सेवाएँ दे। राज्य सरकार ने पुलिसकर्मियों को बेहतर आवास और स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध करवाने की योजना लागू की है। उन्होंने कहा कि नवीन पुलिस मुख्यालय भवन के सामने के मार्ग का सौन्दर्यीकरण किया जाये।गृह मंत्री श्री बाबूलाल गौर ने कहा कि नवीन पुलिस मुख्यालय के सर्वसुविधायुक्त भवन से लोगों की बेहतर सेवा और कार्य किया जाये। इसके चारों ओर के मार्ग का सौन्दर्यीकरण किया जाये। पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन के अध्यक्ष श्री एस.एस.लाल ने कार्पोरेशन की गतिविधियों की जानकारी दी। पुलिस महानिदेशक सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि नव-निर्मित पुलिस मुख्यालय भवन की कुल लागत करीब 46 करोड़ रूपये है।इस मौके पर मुख्यमंत्री चौहान ने मध्यप्रदेश पुलिस का इतिहास संदर्भ का विमोचन किया। साथ ही कार्पोरेट-सोशल रेस्पांसिबिलिटी के तहत पुलिस हाउसिंग कार्पोंरेशन द्वारा पुलिसकर्मियों के लिये उपलब्ध करवाये गये करीब 25 लाख की लागत के स्वास्थ उपकरणों के दस्तावेज सौंपे। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी, विधायक सुरेन्द्रनाथ सिंह, प्रमुख सचिव गृह बी.पी. सिंह, पुलिस हाउसिंग कार्पोंरेशन के प्रबंध संचालक संजय राणा सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (योजना) पवन जैन ने किया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

निराश्रित बालिकाओं के उत्थान की पहल सराहनीय

मुख्यमंत्री चौहान जबलपुर के इन्द्रधनुष कार्यक्रम मेंमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जबलपुर जिले में निराश्रित बालिकाओं के उत्थान के लिए की जा रही पहल सराहनीय है। इस पहल से बेटियों के हित में किए जा रहे शासन के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण कड़ी जुड़ेगी। श्री चौहान आज जबलपुर में 'इन्द्रधनुष-आओ रंग बिखेरें'' कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि वे प्रतिपालक बधाई के पात्र हैं, जो निराश्रित अथवा जीविकोपार्जन के लिए श्रम करने को बाध्य बालिकाओं की जिम्मेदारी लेने आगे आये हैं।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बेटियों को आगे बढ़ाने के कार्य को सरकार और समाज मिलकर ही प्रभावी ढंग से अंजाम दे सकते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इन्द्रधनुष कार्यक्रम में आगे आये प्रतिपालकों से प्रेरणा पाकर अन्य लोग भी इस भूमिका को अंगीकार करेंगे, जिसके चलते परिदृश्य में निश्चय ही सुखद बदलाव होगा।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने समाज में बेटियों की स्थिति बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि बेटियों को बचाना, उन्हें आगे बढ़ाना और पढ़ाना बेहद जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों के उत्थान के लिए सरकार ने लाड़ली लक्ष्मी, गाँव की बेटी तथा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना जैसी तमाम योजनाएँ आरंभ की हैं। उन्होंने कहा कि केवल लाड़ली लक्ष्मी योजना में ही 18 लाख से ज्यादा बेटियों को लाभान्वित किया गया है।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इन्द्रधनुष कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि संस्कारधानी जबलपुर ने निराश्रित बालिकाओं के उत्थान के लिए पहल की है और निश्चय ही इस दिशा में जबलपुर प्रदेश का नेतृत्व कर सकता है। श्री चौहान ने कार्यक्रम के आरंभ में 33 निराश्रित बालिकाओं की जिम्मेदारी लेने आगे आए 11 प्रतिपालकों से भेंट की। मुख्यमंत्री को बाल भवन के बाल कलाकारों द्वारा बनाई गई पेंटिंग शक्तिरूपा भेंट की गई।मुख्यमंत्री ने इस अभिनव पहल के लिए आई.जी. (महिला अपराध) श्रीमती प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव की भी प्रशंसा की। श्रीमती श्रीवास्तव ने कहा कि शासन की जन-हितैषी योजनाओं का लाभ निराश्रित, अनाथ, अशिक्षित तथा जीविका के लिए श्रम करने को बाध्य बालिकाओं तक पहुँचाने में इन्द्रधनुष कार्यक्रम एक सेतु का काम करेगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि कार्यक्रम नागरिकों की सोच में बेटियों के प्रति सकारात्मक बदलाव का वाहक बन सकेगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

देश की आधी जैविक खेती मध्यप्रदेश में

प्रदेश में देश के सर्वाधिक 25 लाख 82 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में जैविक खेती होती है। यह देश के कुल जैविक कृषि क्षेत्र का लगभग आधा है। यह जानकारी आज यहाँ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न कृषि केबिनेट की बैठक में दी गई। बैठक में तीन विषय उर्वरकों की व्यवस्था, जैविक खेती और धान के उपार्जन पर प्रस्तुतीकरण किया गया।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बैठक में निर्देश दिये कि किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य मिले इसके लिये लगातार निगरानी रखें। गड़बड़ी की शिकायत पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाये। यह सुनिश्चित किया जाये कि धान समर्थन मूल्य से कम पर नहीं बिके।बैठक में बताया गया कि प्रदेश में इस वर्ष रबी में 91 लाख 54 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी हुई है। अब तक 12 लाख 21 हजार मीट्रिक टन उर्वरक वितरित किया गया है। प्रदेश में 77 हजार 971 जैविक कृषक का पंजीयन तथा 16 जिले में जैविक खेत तीर्थ का चयन किया गया है। प्रत्येक संभाग में एक-एक जैविक गाँव को पुरस्कृत किया जायेगा। प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान और मोटा अनाज उपार्जन के लिये 5 लाख 14 हजार 202 किसान का पंजीयनकिया गया है। अब तक इनसे 3 लाख 42 हजार 606 मीट्रिक टन धान तथा एक लाख 22 हजार 742 मीट्रिक टन मक्का उपार्जित किया गया है।बैठक में वित्त मंत्री जयंत मलैया, कृषि विकास और किसान-कल्याण मंत्री गौरीशंकर बिसेन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री विजय शाह, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, ऊर्जा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री कुसुम महदेले, अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री ज्ञान सिंह, नर्मदा घाटी एवं विकास राज्य मंत्री लालसिंह आर्य, मुख्य सचिव एंटोनी डि सा, कृषि उत्पादन आयुक्त आर.के. स्वाई, अपर मुख्य सचिव वित्त अजय नाथ सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मध्यप्रदेश में निजी विवि की स्थापना के लिये प्रतिष्ठित संस्थाओं का आव्हान

मध्यप्रदेश में बनेगा 100 करोड़ का वेंचर केपिटल फण्डमुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने मध्यप्रदेश में निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना के लिये प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थाओं से आगे आने का आव्हान किया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के विस्तार के लिये निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना समय की जरूरत है।मुख्यमंत्री चौहान इंदौर में डेली कॉलेज के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर डेली कॉलेज के बोर्ड ऑफ गवर्नेंस के अध्यक्ष श्री तुकोजीराव पंवार तथा प्राचार्य श्री सुमेर सिंह भी मौजूद थे। समारोह में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विभिन्न क्षेत्रों में ख्याति प्राप्त ओल्ड डेलियन्स का सम्मान किया और विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों को भी पुरस्कार दिये।श्री चौहान ने कहा कि प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलना चाहिये। उन्हें अवसर देने के लिये राज्य शासन हर स्तर पर सहयोग मुहैया करा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इनोवेटिव आइडिया के साथ काम करने वाले उद्यमियों को आर्थिक सहयोग देने के लिये मध्यप्रदेश में 100 करोड़ का वेंचर केपिटल फण्ड बनाया जा रहा है।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हमारा भारत राष्ट्र प्राचीन राष्ट्र है। हमारे देश में नालंदा एवं तक्षशिला जैसी प्राचीन शैक्षणिक संस्थाएँ भी हैं, जिन्होंने पूरी दुनिया में भारत का नाम उँचा किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भारत के सिद्धांत, ज्ञान-विज्ञान को अब दुनिया की स्वीकारोक्ति मिलने लगी है। हाल ही में संयुक्त राष्ट्र संघ ने भारत के योग की महत्ता को समझकर 21 जून को विश्व योग दिवस मनाने का निर्णय लिया है। योग दिवस मनाने के निर्णय को 177 देश ने स्वीकृति दी है।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। राज्य शासन का प्रयास है कि सुविधा के अभाव में कोई भी प्रतिभा दबने न पाये, उन्हें आगे आने का अवसर उपलब्ध करवाया जायेगा। प्रदेश में अखिल भारतीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिये युवाओं को दिल्ली, मुम्बई सहित अन्य शहरों की प्रतिष्ठित संस्थाओं से कोचिंग करवायी जायेगी। इसका खर्च राज्य शासन द्वारा उठाया जायेगा। प्रदेश में विद्यार्थियों को शिक्षा ऋण देने की योजना में राज्य शासन द्वारा गारंटी दी जा रही है।प्रारंभ में मुख्यमंत्री चौहान ने डेली कॉलेज में नवनिर्मित द मण्डलोई फिटनेस सेंटर का उदघाटन भी किया। डेली कॉलेज द्वारा निजी विश्वविद्यालय की स्थापना के संबंध में रखे गये प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि राज्य शासन द्वारा इस हेतु हर संभव मदद दी जायेगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मजदूरों ने मुख्यमंत्री निवास में भोजन किया

मुख्यमंत्री चौहान ने किया था आमंत्रित गुना जिले से आये गरीब मजदूरों ने आज यहाँ मुख्यमंत्री निवास में भोजन किया। भोजन के बाद सभी मजदूर बस द्वारा उनके गृह ग्राम के लिये रवाना हो गये। उल्लेखनीय है कि श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नीलम पार्क पहुँचकर मजदूरों से चर्चा कर उन्हें भोजन के लिये आमंत्रित किया था।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कर्ज देकर जबरन मजदूरी करवाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी। उन्हें जेल भेजा जायेगा। उन्होंने कहा है कि वे स्वंय शिवपुरी से श्योपुर तक के सहरियां अंचल का भ्रमण करेंगे। सहरिया बंधुओं के साथ चर्चा कर उनके विकास और कल्याण की योजना बनवायेंगे। श्री चौहान भोपाल में नीलम पार्क में बंधुआ मुक्ति मोर्चा के तत्वावधान में एकत्रित श्रमिकों के साथ चर्चा कर रहे थे।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कर्ज के बदले जबरन मजदूरी करने वालों को तत्काल प्रभाव से मजदूरी के बंधन से मुक्त किया जाता है। उन्होंने कहा कि कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक इस कार्य की व्यक्तिगत जवाबदारी के साथ निगरानी करेंगे। कर्ज के आधार पर जबरन मजदूरी करवाने वालों को जेल भेजेंगे। उन्होंने ने बताया कि उनके विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी श्री कोमल सिंह जबरन मजदूरी और गरीबों के कल्याण के लिये संचालित अन्य योजनाओं की जमीनी हकीकत की समीक्षा के लिये प्रदेश का भ्रमण करेंगे। उन्होंने बताया कि कलेक्टर जबरन मजदूरों के रोजगार और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसकी निगरानी वरिष्ठ संभागीय अधिकारी द्वारा की जायेगी।श्री चौहान ने उपस्थित सभी मजदूरों को मुख्यमत्री निवास में भोजन के लिये आमंत्रित किया और उन्हें उनके गांव तक छुड़वाने की व्यवस्था करवाने के निर्देश दिये हैं।श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबी के विरुद्ध संघर्ष कर रही है। गरीब परिवारों को एक रूपये किलो गेहूँ, चावल और नमक उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्हें शासकीय चिकित्सालयों में नि:शुल्क उपचार, जांच और औषधियां दी जा रही हैं। बच्चों की शिक्षा के लिये छात्रवृत्ति नि:शुल्क पुस्तकें गणवेश आदि उपलब्ध कराये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गरीब जिस भूमि पर रह रहे हैं। उन्हें कानून बनाकर उसका मालिक बनाया जायेगा। उनके लिये मकान बनाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें यह नहीं पता है कि मंदिर में पूजा-अर्चना से, व्रत-उपवास से, अथवा साधना-तपस्या से ईश्वर मिलते हैं अथवा नहीं लेकिन गरीब के आंखों से आँसू पोंछने वाले को उनकी आंखों में ईश्वर के दर्शन जरूर होते हैं।इस अवसर पर स्वामी अग्निवेश ने मजदूरों की समस्याओं और जरूरतों की जानकारी दी और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

किसी भी प्रदेश से कम कीमत पर नहीं हो प्रदेश में धान की खरीदी

50 करोड़ रुपये तक वार्षिक धान खरीदी कर मुक्त मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ऐसे प्रयास किये जाये जिससे प्रदेश में बासमती धान की खरीदी देश के अन्य प्रदेशों के न्यूनतम मूल्य से कम पर नहीं हो। किसानों के हितों के संरक्षण में ही सबका हित है। श्री चौहान बासमती की अन्तर्राष्ट्रीय मांग में आयी कमी से उत्पन्न मंदी के इस दौर में धान खरीदी के बारे में आज व्यापारियों तथा मिलर प्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।श्री चौहान ने निर्देशित किया कि बासमती उत्पादक सभी राज्यों की बड़ी मंडियों के बासमती धान के भाव प्रतिदिन प्रदेश की धान मंडियों में प्रदर्शित किये जाये।बैठक में बताया गया कि शासन ने निर्णय लिया है कि राज्य में पैदा होने वाली ऐसी बासमती धान को 31 मार्च तक मंडी फीस से पूर्ण छूट रहेगी, जिसकी बिक्री किसानों द्वारा मंडियों में की जाती है तथा जिसका उपयोग बासमती चावल बनाने के लिये प्रदेश की धान मिलों में होता है अथवा प्रदेश से बाहर ले जाने के लिये किया जाता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों और व्यापारियों के सहयोग के लिए सभी जरूरी उपाय सरकार ने किये हैं। बैठक में तय किया गया कि 10 करोड़ रूपये से अधिक की वार्षिक धान खरीदी पर लगने वाले कर की न्यूनतम सीमा को बढ़ाकर 50 करोड़ रूपये कर दिया जाय। इस निर्णय से अब वर्ष में 50 करोड़ रूपये से अधिक की खरीदी करने वाले व्यापारी को ही टैक्स देना होगा। इसके साथ ही धान की भंडारण दरों को भी समायोजित करने का निर्णय लिया गया। इससे प्र-संस्करण कर्ता और क्रेता दोनों को ही दिक्कत नहीं रहेगी।बैठक में बताया गया कि राज्य सरकार प्रदेश के बासमती की यूरोप में ब्रांडिंग और मार्केटिंग की भी पहल करेगी।बैठक में कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन, खाद्य-नागरिक आपूर्ति मंत्री विजय शाह, मुख्य सचिव अंटोनी डिसा, अपर मुख्य सचिव कृषि आर.के. स्वाई, बासमती के व्यापारी एवं मिलर उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

कुम्भ - क्षिप्रा में एक बूँद भी गंदा पानी नहीं मिलेगा

सिंहस्थ कुंभ महापर्व के चल रहे सभी कार्य समय पर पूरे किये जायें। सिंहस्थ में आने वाले संत-समाज और करोड़ों श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न होने पाये। उज्जैन जिले के प्रभारी एवं परिवहन मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने यह निर्देश आज उज्जैन में सिंहस्थ कार्यों के निरीक्षण में दिये। प्रभारी मंत्री ने नानाखेड़ा बस स्टेण्ड, हरिफाटक ब्रिज, चिंतामन क्षेत्र, चिंतामन ब्रिज, लालपुर क्षेत्र एवं सदावल रोड पर चल रहे खान डायवर्सन कार्य, लालपुर घाट और नृसिंह घाट पर बन रहे ब्रिज आदि का निरीक्षण किया।एक बूँद गंदा पानी क्षिप्रा में नहीं मिलेगानिरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि स्वच्छ एवं निर्मल क्षिप्रा के लिये शासन प्रतिबद्ध है। इसे ध्यान में रखकर प्रयास किया जा रहा है कि एक बूँद भी गंदा पानी क्षिप्रा में न मिलने पाये। उन्होंने उज्जैन शहर की सफाई-व्यवस्था बेहतर बनाने के भी निर्देश दिये।मंत्री श्री सिंह ने मेला क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान कहा कि नये अधिसूचित चिंतामन क्षेत्र में जमीन आवंटन के लिये जिन संतों ने बाद में आवेदन दिये हैं, उन्हें भी जमींन आवंटित की जायेगी। इसके लिये जरूरी होने पर अतिरिक्त भूमि प्रशासन अधिग्रहीत करेगा।खान-डायवर्सन का कार्य दिन-रात चलायेंप्रभारी मंत्री ने इनर रिंग रोड, रेलवे लाइन अण्डरग्राउण्ड क्रांसिंग और सदावल रोड पर चल रहे खान-डायवर्सन कार्य को दिन-रात चलाने के निर्देश दिये।क्षिप्रा के दोनों ओर बनेगा ग्रीन कॉरिडोरलालपुर घाट पर निरीक्षण में कर्कराज की ओर जाने वाले घाट के किनारे लगाई जा रही घास की प्रभारी मंत्री ने सराहना की। उन्होंने भूखी माता के हिस्से वाले घाट में भी घास लगाने के निर्देश दिये। प्रभारी मंत्री ने कहा कि इससे क्षिप्रा नदी के दोनों और ग्रीन कॉरिडोर विकसित होगा और यहाँ की हरियाली लोगों को सुकून देगी।निरीक्षण के दौरान सिंहस्थ केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष माखन सिह, विधायक डॉ. मोहन यादव, महापौर मीना जोनवाल और उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल भी साथ थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

इटली-जर्मनी से लौटे किसान मिले शिवराज से

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से विधानसभा में मुख्यमंत्री कृषक विदेश अध्ययन यात्रा के जरिये इटली और जर्मनी का भ्रमण कर लौटे प्रदेश के किसानों के समूह ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री चौहान को किसानों ने अपनी अध्ययन यात्रा के अनुभव बताये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह समूह अपने अनुभव जिलों के किसानों से बाँटे तथा उन्हें आधुनिक खेती के लिये प्रेरित करे।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि किसान विदेश यात्रा के दौरान सीखी गई आधुनिक तकनीकों का क्रियान्वयन खेती में करें। राज्य सरकार खेती की नई तकनीकों को प्रोत्साहित कर रही है। किसानों ने बताया कि इटली और जर्मनी में सभी कृषक खेती में मशीनों के उपयोग के साथ मार्केटिंग भी स्वयं करते हैं। खेती में सौर ऊर्जा का भी बड़ा उपयोग किया जाता है। अध्ययन यात्रा पर गये किसानों ने सहकारिता और डेयरी फार्मिंग का अध्ययन भी किया। मुलाकात के दौरान प्रमुख सचिव कृषि डॉ. राजेश राजौरा भी उपस्थित थे।उल्लेखनीय है कि प्रदेश के विभिन्न जिलों के चयनित बीस किसान के इस दल ने जर्मनी और इटली का गत 25 नवम्बर से 6 दिसम्बर तक भ्रमण किया। किसानों ने जर्मनी और इटली के उन्नत कृषकों से भेंट भी की। मुख्यमंत्री किसान विदेश अध्ययन यात्रा योजना में प्रदेश के किसान खेती, पशुपालन तथा कृषि से जुड़े व्यवसायों की उच्च तकनीक देखने-समझने के लिये विदेश भेजे जाते हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

हिन्दुस्तान का दिल देखो

पर्यटन राज्य मंत्री पटवा ने किया अवलोकन हनुवंतिया में चल रहे प्रथम जल-महोत्सव में ''हिन्दुस्तान का दिल देखो'' शीर्षक से आकर्षक और रुचिकर प्रदर्शनी लगायी गयी है। प्रदर्शनी में सिंहस्थ-2016 प्रखण्ड और मध्यप्रदेश में पर्यटन प्रखण्ड में ज्ञानवर्द्धक एवं रुचिकर जानकारी तथा छायाचित्र प्रदर्शित किये गये हैं। पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री सुरेन्द्र पटवा एवं मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष तपन भौमिक एवं आम नागरिकों तथा जन-प्रतिनिधियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर सराहना की। सचिव मुख्यमंत्री एवं पर्यटन निगम के प्रबंध संचालक हरिरंजन राव ने प्रदर्शनी की विषय-वस्तु एवं थीम से अवगत करवाया।प्रदर्शनी में भेड़ाघाट का मार्बल रॉक, नरसिंहगढ़ के 16 खम्बे, सोनागिरि के जैन मंदिर, श्रंगार किये हुए डिंडोरी की बेगा आदिवासी महिला, झाबुआ अलीराजपुर का भगोरिया, ओरछा की प्रसिद्ध छतरी, बटेश्वर मंदिर समूह एवं मध्यप्रदेश के बाघ की प्रतिकृति प्रदर्शित किये गये हैं। प्रदर्शनी के प्रवेश-द्वार पर संस्कृत का श्लोक अंकित है, जिसका तात्पर्य है सभी तीर्थों के पुण्य, सभी यज्ञों के फल, सभी वेदों का ज्ञान, नर्मदा तट पर प्राप्त होता है। सुखद संयोग है कि पर्यटन विकास निगम द्वारा प्रथम जल महोत्सव का शुभारंभ वसंत पंचमी से हुआ है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

गौर ने कहा ,फोन जरूर उठाएं

गृह एवं जेल मंत्री बाबूलाल गौर ने पानी एवं बिजली आदि मूलभूत जरूरतों से जुड़े मैदानी अमले से कहा कि नागरिक जब किसी समस्या के संबंध में फोन करें तो समाधानकारक जवाब देना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने खेजड़ा ग्राम के नागरिकों द्वारा बिजली विभाग के संबंधित कर्मचारी द्वारा फोन नहीं उठाने की जानकारी देने पर संबंधित को हिदायत दी कि आइंदा ऐसा नहीं हो। श्री गौर भोपाल के वार्ड 67 की बस्तियों का भ्रमण कर रहे थे।श्री गौर ने खेजड़ा और मालीपुरा ग्रामों के बीच रेलवे लाइन से होकर जाने वाले रास्ते पर ऐसा वैकल्पिक मार्ग बनाने के लिए रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की बात कही जिसे ब्रिज के स्थान पर उपयोग किया जा सके। खेजड़ा से छात्र-छात्राएँ मालीपुरा स्कूल जाते हैं। वर्षाकाल में उन्हें दिक्कत होती है। श्री गौर ने कहा कि इसके लिए वह रेल मंत्री से भी अनुरोध करेंगे।श्री गौर ने खेजड़ा और शबरी नगर में 8-8 लाख लागत की दो सड़क और कैलाश नगर में 15 लाख की नाली निर्माण का भूमि-पूजन किया। आशा जैन, लीला किशन माली, सुश्री तुलसा वर्मा, राजू राठौर, राजू लोधी, सुरेश यादव, राजू साहू आदि मौजूद थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

हनुवंतिया में बनेगी हवाई पट्टी ,जल महोत्सव शुरू

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पर्यटन के क्षेत्र के सस्टेनेबल विकास हमारी प्राथमिकता है। इसमें पर्यावरण को ध्यान में रखकर काम किया जायेगा। श्री चौहान ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये हनुवंतिया में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में पर्यटन केबिनेट बनाने और पर्यटन नीति में संशोधन करने के निर्णय लिये गये हैं। महोत्सव में हनुवंतिया में पर्यटकों की सुविधा के लिये हवाई पट्टी बनाने की घोषणा की गई। चौहान आज हनुवंतिया में प्रथम जल-महोत्सव का शुभारंभ कर रहे थे। इस मौके पर केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री एम. वैंकया नायडू, प्रदेश के पर्यटन राज्य मंत्री सुरेन्द्र पटवा, सांसद और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान और मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष तपन भौमिक उपस्थित थे।श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश को सभी क्षेत्रों में अग्रणी राज्य बनाया जायेगा। आज इन्दौर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की शुरूआत होने जा रही है। उन्होंने प्रदेश के 3 शहर का स्मार्ट सिटी परियोजना के लिये चयन किये जाने पर केन्द्रीय मंत्री श्री नायडू का आभार जताया।श्री नायडू ने कहा कि हनुवंतिया में प्राकृतिक सुंदरता और विपुल जल राशि को देखकर उन्हें आनन्द मिला है। उन्होंने अपेक्षा की कि अगली बार आने पर हनुवंतिया का नया स्वरूप उन्हें देखने को मिलेगा। यहाँ की सुन्दरता अकल्पनीय है, जिसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। श्री नायडू ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान के नवाचार, उनकी खोज और अन्वेषण का ही परिणाम है कि इतना सुन्दर पर्यटन-स्थल विकसित हो सका। उन्होंने प्रदेश की कृषि विकास दर में लगातार वृद्धि और निरंतर चार वर्ष से कृषि कर्मण अवार्ड के लिये प्रदेश का चयन होने पर मुख्यमंत्री श्री चौहान को बधाई दी। उन्होंने श्री चौहान को 'आल इन वन' बताया और कहा कि श्री चौहान के नेतृत्व में प्रदेश देश का अग्रणी राज्य बनेगा।श्री नायडू ने हनुवंतिया टूरिस्ट परिसर का अवलोकन किया। इस मौके पर अटोई कन्वेंशन के अवार्ड विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। बेस्ट एडवेंचर टूरिज्म इंडियन स्टेट इन इनोवेशन इन क्रिएटिंग एडवेंचर डेस्टिनेशन के लिये हनुवंतिया को पुरस्कृत किया गया।महोत्सव में युवाओं को एडवेन्चर टूरिज्म का प्रशिक्षण देने के लिये मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम एवं एडवेन्चर टूर आपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (अटोई) के बीच एमओयू भी हस्ताक्षरित हुआ। अटोई के पदाधिकारी श्री अक्षय कुमार ने हनुवंतिया को देश का नया टूरिज्म डेस्टिनेशन बताया।10 दिवसीय जल-महोत्सव के दौरान हनुवंतिया के पास बने टेंट नगर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रंग-बिरंगे ध्वज के साथ रोशनी भी की गई है। इसमें 120 स्विस कॉटेज भी बनाये गये हैं। आंतरिक वाहन व्यवस्था के लिये बैटरी चलित गोल्फ कार उपलब्ध है। सर्वसुविधायुक्त मार्गदर्शन कक्ष और सूचना केन्द्र बनाये गये हैं। महोत्सव के प्रारंभ में मंडला जिले से आये लोकनर्तकों ने आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

साइबर ट्रेजरी की लोकप्रियता बढ़ी मध्यप्रदेश में अब 99 फीसदी ई-भुगतान

ई-शासन और जनहित में सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग में अग्रणी रहने वाले मध्यप्रदेश में अब 99 प्रतिशत शासकीय भुगतान इलेक्ट्रॉनिक होने लगे हैं। ई-भुगतान के साथ-साथ ई-ट्रांजेक्शन के मामले में मध्यप्रदेश में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। भारत सरकार द्वारा देश में ई-ट्रांजेक्शन का आकलन करने के लिये शुरू किये गये ई-टाल (इलेक्ट्रॉनिक ट्रांजेक्शन एग्रीगेशन एण्ड एनेलाइजर लेयर) ने मध्यप्रदेश को गुजरात के बाद दूसरे नम्बर पर रखा है।प्रदेश में ट्रेजरी सिस्टम के माध्यम से वर्ष 2009 में शुरू की गई इलेक्ट्रॉनिक ट्रांजेक्शन व्यवस्था में अब तक 5 करोड़ 90 लाख ई-ट्रांजेक्शन हो चुके हैं। मध्यप्रदेश के लगभग 5 लाख कर्मचारी का डाटा-बेस संधारित किया जा रहा है। शासकीय सेवकों को सारे भुगतान ई-पेमेंट के माध्यम से हो रहे हैं। साथ ही लगभग 75 लाख ठेकेदार, सप्लायर तथा गैर-सरकारी व्यक्तियों को इलेक्ट्रॉनिक भुगतान किया जा रहा है। अभी तक 13 लाख 75 हजार 594 चेक का इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से भुगतान हुआ है, जो कुल भुगतान का 99 प्रतिशत है। इनके माध्यम से 40 हजार करोड़ से अधिक का भुगतान हुआ है।शासकीय कोषालयों से जुड़े चारों बेंक यथा- भारतीय स्टेट बेंक, यूनियन बेंक, सेंट्रल बेंक और इलाहाबाद बेंक ई-भुगतान कर रहे हैं। प्रदेश के सभी कोषालय और उप कोषालय द्वारा भी ई-भुगतान किया जा रहा है। ई-भुगतान के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य के लिये मध्यप्रदेश को स्कॉच अवार्ड भी मिल चुका है।काम हुआ आसानई-भुगतान सुविधा होने से अनेक तरह की दिक्कत खत्म हुई हैं और काम आसान हो गया है। पहले आहरण और संवितरण अधिकारी ट्रेजरी से चेक प्राप्त कर सूची सहित बेंक को भेजते थे, जिसके आधार पर भुगतान होता था। इसमें लिपिकीय त्रुटियों के कारण अनेक परेशानियाँ और अनावश्यक देरी भी होती थी। अब संबंधित खाते में ई-भुगतान हो जाता है और उसे एसएमएस से इसकी सूचना भी दी जाती है।साइबर ट्रेजरीउल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में साइबर ट्रेजरी की लोकप्रियता भी तेजी से बढ़ी है। साल 2007 में जब यह सुविधा शुरू की गई थी, तब इसमें लोगों की रुचि कम थी। उस वर्ष महज 24 हजार 477 ट्रांजेक्शन्स के जरिये केवल 16 करोड़ की रकम साइबर ट्रेजरी के जरिये जमा हुई थी। इसकी तुलना में साल 2013-14 में 25 लाख 77 हजार 903 ट्रांजेक्शन के जरिये 14 हजार 233 करोड़ की रकम जमा हुई है।ऑनलाइन रियल टाइम जमा सुविधाशासकीय कर अथवा शुल्क ऑनलाइन जमा करनेवालों के लिये अब साइबर ट्रेजरी की चालान संख्या तत्काल उपलब्ध होने लगी है। अब जमा रकम की पुष्टि के लिये दो दिन का इंतजार नहीं करना पड़ता। इस सुविधा से जमा करने वाला व्यक्ति जमा की गई राशि की कोषालयीन चालान संख्या सहित चालान घर बैठे प्रिंट कर लेता है। प्रिंट-आउट संबंधित विभागीय अधिकारी को चालान के रूप में तत्काल पेश हो जाते हैं। साथ ही जमाकर्ता को निर्धारित सेवा भी तत्काल मिलती है। इस सुविधा की सबसे बड़ी खूबी यह है कि साइबर ट्रेजरी से कॉमन ई-चालान को जोड़ा गया है। इससे सभी विभाग की राशि ऑनलाइन/रियल टाइम जमा की जा सकती है। इस सुविधा के शुरू होने से एम.पी. ऑनलाइन के कियास्क जैसे नागरिक सुविधा केन्द्र को साइबर ट्रेजरी से जोड़ा जा सकेगा। इससे जमाकर्ता कियोस्क पर जाकर शासन को देय राशि जमा करते हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

सड़कों के लिए भू-अर्जन समय-सीमा में  करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग अभिकरण में स्वीकृत परियोजनाओं में भू-अर्जन तथा मुआवजा वितरण का कार्य समय-सीमा में पूरा करें। इसकी लगातार मॉनीटरिंग की जाये। मुख्यमंत्री चौहान ने भोपाल में राष्ट्रीय राजमार्ग अभिकरण के कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में लोक निर्माण मंत्री श्री सरताज सिंह और मुख्य सचिव श्री अंटोनी डि सा भी उपस्थित थे।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सड़क परियोजनाओं की कार्यवार समीक्षा की। उन्होंने कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। इन सड़कों की मरम्मत का कार्य प्राथमिकता से करें। पर्यटकों की दृष्टि से झाँसी से खजुराहो पहुँचने के लिये बमेठा-खजुराहो मार्ग के फोर लेन का कार्य प्राथमिकता से करें। वैकल्पिक मार्ग के रूप में राज्य सड़क विकास प्राधिकरण द्वारा झाँसी से पृथ्वीपुर-जतारा-टीकमगढ़ होकर खजुराहो मार्ग का निर्माण करवाया जा रहा है।बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग अभिकरण के अंतर्गत प्रदेश में विभिन्न चरण में 2597 किलोमीटर सड़कों का कार्य चल रहा है। अब तक विभिन्न चरणों में 1460 किलोमीटर सड़कों के कार्य पूरे हो चुके हैं। बैठक में मुख्यमंत्री के सचिव श्री विवेक अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सचिव हरिरंजन राव, सचिव ऊर्जा आई.पी.सी. केशरी सहित लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कार्यकारी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

उज्जैन में ग्रीन सिंहस्थ की तैयारी

सेटेलाइट टाउन में श्रद्धालुओं के लिये होंगी अनेक सुविधा उज्जैन में अप्रैल-मई में होने वाले सिंहस्थ को ग्रीन सिंहस्थ बनाने के सभी प्रयास किये जायेंगे। इस संबंध में उज्जैन कलेक्टर कवीन्द्र कियावत ने एक बैठक में कार्य-योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि सिंहस्‍थ के दौरान अखाड़ों द्वारा नियमित रूप से भण्डारे किये जाते हैं। इस दौरान भोजन प्रसादी परोसने के लिये जिन सामग्री का इस्तेमाल होता है, उनका सही तरीके से डिस्पोजल करना एक चुनौती होता है। उन्होंने कहा कि इस समस्या से निपटने के लिये 50 स्व-सहायता समूह को फायनेंस किया जा रहा है। यह समूह सर्विस प्रोवाइडर के तौर पर स्टील की थालियाँ, गिलास आदि सामग्री अखाड़ों को उपलब्ध करवायेंगे। सर्विस प्रोवाइडर को प्रशिक्षण भी दिलवाया जायेगा। उन्होंने बैंकर्स से कहा कि वे स्व-सहायता समूहों को 1000 या इससे अधिक थाली-गिलास के लिये फायनेंस करें। बैठक में दोना-पत्तल, प्लास्टिक की कटोरी के समुचित डिस्पोजल पर भी चर्चा की गयी।चामुण्डा जोन में मॉस ट्रेफिक के लिये 10 रूट निर्धारितसिंहस्थ के लिये बनाये गये चामुण्डा माता जोन का अधिकतर हिस्सा शहरी होने से यातायात की दृष्टि से महत्वपूर्ण जोन होता है। देवास की ओर से आने वाला मार्ग भी इसी जोन में आता है। इस जोन में मॉस ट्रेफिक के लिये 10 रूट बनाये जायेंगे। इनमें 7 रूट मेजिक वाहन के लिये तथा 3 रूट सिटी बस के लिये रहेंगे।जोन में आने वाले ओव्हर-ब्रिज का काम लगभग पूरा हो चुका है। चामुण्डा जोन में 8 पार्किंग-स्थल चुने गये हैं। जोन में विक्रम नगर और पवासा के दो रेलवे फ्लैग स्टेशन भी आते हैं। जोन में 11 हेल्प-सेंटर, 7 अस्थाई थाने और 168 प्याऊ प्रस्तावित की गयी हैं। चामुण्डा जोन में 2775 हेक्टेयर क्षेत्र का 80 प्रतिशत भाग शहरी है। इस बात को ध्यान में रखते हुए ट्रेफिक मेनेजमेंट पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।सेटेलाइट टाउन में होंगी कई सुविधासिंहस्थ के लिये बनाये जा रहे सेटेलाइट टाउन में कई सुविधा होंगी। स्पॉट-पार्किंग के लिये डिस्प्ले-बोर्ड द्वारा उपलब्धता प्रदर्शित की जायेगी। पार्किंग के लिये एडवांस बुकिंग की भी व्यवस्था रहेगी। सेटेलाइट टाउन में टॉयलेट्स, शेल्टर हाउस, हेल्प-डेस्क, खोया-पाया केन्द्र, अस्थाई थाने और अस्पताल, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, कंट्रोल-रूम और प्याऊ की सुविधा श्रद्धालुओं को मिलेगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

सरकार जमीन लेगी तो विक्रेता को मिलेगी दोगुनी राशि

मंत्रि-परिषद् के निर्णय एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता मेंसंपन्न मंत्रि-परिषद् की बैठक में सार्वजनिक हित की परियोजनाओं के लिये आवश्यक होने पर निजी भूमिधारकों की भूमि आपसी सहमति से क्रय की जायेगी। इसके लिये मंत्रि-परिषद् ने नीति का अनुमोदन किया।नीति के अनुसार राज्य शासन के विभागों और उपक्रमों की अधोसंरचना और विकास परियोजनाओं के लिये भूमि की आवश्यकता होने पर सबसे पहले कलेक्टर उपलब्ध शासकीय भूमि में से उपयुक्त भूमि प्रशासकीय विभाग को नियमानुसार हस्तांतरित करेंगे। उपयुक्त शासकीय भूमि उपलब्ध न होने पर प्रशासकीय विभाग/उपक्रम के आवेदन पर परियोजना अथवा उसके अंशभाग के लिये निजी भूमिधारकों से आपसी सहमति के आधार पर न्यूनतम आवश्यक भूमि क्रय की जा सकेगी। भूमिधारक की निजी भूमि क्रय किये जाने के दिनांक को कलेक्टर द्वारा जारी की गई गाइडलाइन की तत्समय प्रभावशाली दर के अनुसार संगणित भूमि के मूल्य और भूमि पर स्थित स्थावर परिसम्पत्तियों के मूल्य के बराबर राशि प्रतिफल के रूप में देकर क्रय की जायेगी। उपरोक्त के अलावा प्रतिफल के समतुल्य राशि विक्रेता को एकमुश्त पुनर्वास अनुदान के रूप में दी जायेगी। इस प्रकार विक्रेता को निजी भूमि और उस पर स्थित स्थावर परिसम्पत्तियों के लिए दोगुनी राशि प्राप्त होगी।विभाग/उपक्रम की परियोजना के लिये क्रय की जाने वाली भूमि उस पर स्थित स्थावर परिसम्पत्तियों के मूल्य और पुनर्वास अनुदान पर देय राशि का वहन संबंधित शासकीय विभाग/उपक्रम द्वारा किया जायेगा। नीति के अनुसार भूमि क्रय के बाद यदि परियोजना वापस ली जाती है या असफल हो जाती है और इसके परिणामस्वरूप भूमि की आवश्यकता नहीं रह जाती है, तो क्रय की गई भूमि संबंधित विभाग/उपक्रम द्वारा राजस्व विभाग को समर्पित कर दी जायेगी। समर्पित भूमि राजस्व विभाग भविष्य में किसी अन्य शासकीय प्रयोजन अथवा विकास परियोजना के लिये आवंटित कर सकेगा।शासन द्वारा कृषि के लिये पट्टे पर दी गई शासकीय भूमि की किसी परियोजना के लिये आवश्यकता होने पर कलेक्टर इस नीति के अंतर्गत पट्टे की नितांत आवश्यकता का परीक्षण करेंगे। वे स्वत्व की भाँति मूल्य तथा अनुदान की राशि की गणना कर पट्टेदार को उसके द्वारा स्वेच्छा से पट्टा समर्पित करने पर समतुल्य राशि अनुदान के रूप में स्वीकृत कर सकेंगे।सौर ऊर्जा रूफटॉप परियोजनामंत्रि-परिषद् ने प्रदेश में सौर ऊर्जा को और अधिक बढ़ावा देने के मकसद से मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के रूप में 5 मेगावॉट क्षमता की ग्रिड संयोजित सौर ऊर्जा रूफटॉप परियोजना इंदौर, भोपाल और जबलपुर में शुरू किये जाने का निर्णय लिया। परियोजना के लिये विकासक का चयन प्रतिस्पर्धात्मक निविदा के आधार पर किया जायेगा। परियोजना की स्थापना के लिये राज्य शासन और अन्य शासकीय उपक्रमों के भवनों को चिन्हित कर उनकी छतें विकासक को नि:शुल्क लीज पर दी जायेंगी। परियोजना की स्थापना से प्रदेश में नवकरणीय ऊर्जा स्त्रोतों से विद्युत की उपलब्धता बढ़ेगी।अधिकार प्रत्यायोजनप्रदेश में प्राप्त निवेश प्रस्तावों के तेजी से क्रियान्वयन के लिये सही मायने में सिंगल विंडो उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से मंत्रि-परिषद् ने नगरीय विकास एवं पर्यावरण के अधिकारों तथा सेवाओं का प्रत्यायोजन उद्योग और रोजगार विभाग की अधीनस्थ एजेंसियों को करने का निर्णय लिया। इससे निवेश प्रस्तावों के लिये आवश्यक वैधानिक अनुमतियाँ और सम्मतियाँ एक ही जगह पर मिल सकेंगी। इन सुविधाओं में भवन निर्माण की अनुमति, औद्योगिक परियोजना के लिये चयनित भूमि के परिप्रेक्ष्य में विकास अनुज्ञा एवं पर्यावरण संबंधी स्वीकृति शामिल हैं। इससे ईज ऑफ डूइंग बिजनेस यानि कारोबार में सुगमता बढ़ सकेगी।रक्षा संयंत्र उत्पाद नीतिमंत्रि-परिषद् ने राज्य सरकार द्वारा तैयार की गई रक्षा संयंत्र उत्पाद निवेश नीति का अनुमोदन किया। इसमें ग्वालियर को भी शामिल करने का फैसला किया गया। उल्लेखनीय है कि कटनी, इटारसी और जबलपुर में स्थित रक्षा उत्पाद निर्माता सरकारी क्षेत्र के सार्वजनिक कम्पनी के संयुक्त उपक्रम/सहायक/विनिर्माण इकाइयों की स्थापना की प्रबल संभावनाओं को देखते हुए इस क्षेत्र को प्रोत्साहन देने के लिये 500 करोड़ या अधिक निवेश करने वाली रक्षा निर्माण उत्पाद इकाइयों को सुविधा देने के लिये यह नीति बनाई गई है।नीति में इकाइयों को 50 एकड़ तक शासकीय अविकसित भूमि उपलब्ध करवायी जायेगी। बंद/बीमार इकाइयों का क्रय कर रक्षा उत्पाद निर्माण इकाइयाँ स्थापित करने पर स्टाम्प ड्यूटी की प्रतिपूर्ति की जायेगी। इकाई विशेष के लिये पृथक एस्कार्ट ऑफिसर की सुविधा दी जायेगी। अविकसित भूमि पर मूलभूत अधोसंरचना पर अनुदान दिया जायेगा। रक्षा उत्पादन क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी पूँजी निवेश को आकर्षित करने के लिये न्यूनतम 500 करोड़ स्थाई पूँजी निवेश करने वाली रक्षा उत्पाद परियोजनाओं को विशेष पेकेज स्वीकृत किया जायेगा। आयतित सामग्री के बंदरगाह से उद्योग स्थल पर परिवहन के आय-व्यय पर नियम अनुसार अनुदान दिया जायेगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

15 शहरों में मार्च से फोटोवाले बिजली बिल

एमडी आकाश त्रिपाठी के आदेश के बाद मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के सभी जिला मुख्यालयों एवं इंदौर जिले के महू शहर में मार्च से मीटर की फोटोयुक्त रीडिंग के बिल तैयार होंगे। इसकी व्यापक पैमाने पर तैयारी कर ली गई है। तकनीकी तौर पर मोबाइल एप को इस प्रकार तैयार किया जा रहा है, ताकि आगे जाकर गांवों के बिजली कर्मचारियों को भी इसमें परेशानी नहीं हो। जनवरी में इंदौर शहर के करीब साढ़े चार लाख मीटरों की रीडिंग हुई है। अगले माह यह संख्या 75 हजार और बढ़ जाएगी। इसके बाद इंदौर शहर में शत-प्रतिशत फोटो वाले बिजली बिल आएंगे। इसके एक माह बाद महू, देवास, शाजापुर, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच, आगर, धार, झाबुआ, आलीराजपुर, खरगोन, बड़वानी, खंडवा, बुरहानपुर में भी फोटो रीडिंग वाले बिल तैयार होंगे। इस तरीके से रीडिंग की तैयारी जिलों में चल रही है। अंतिम चरण में यह योजना तहसील मुख्यालयों व गांवों में पहुंचेगी। बिजली कंपनी क्षेत्र के सभी 20 लाख मीटरों की फोटो रीडिंग का काम अगले छह माह में करने की तैयारी में है। हालांकि कई चुनौतियां भी मिल रही हैं। तकनीकी दक्षता में निपुण आकाश त्रिपाठी व उनकी टीम इन चुनौतियों से निपटने में लगी है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

प्रदेश को समृद्ध बनाने में सर्वश्रेष्ठ योगदान दें :शिवराज

परमाणु वैज्ञानिक डॉ. काकोदकर मध्यप्रदेश गौरव सम्मान से विभूषित मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य एवं गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़वानी में जन्मे मध्यप्रदेश के माटी पुत्र विश्व प्रसिद्ध परमाणु वैज्ञानिक डॉ. अनिल काकोदकर को उनकी अभूतपूर्व सेवाओं, उपलब्धियों, अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाने के लिये मध्यप्रदेश गौरव सम्मान से अंलकृत किया। मुख्यमंत्री ने राज्य में उत्कृष्ट कार्यों के लिये अधिकारी-कर्मचारियों को भी मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया।स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने उत्साह से भरपूर संबोधन में नागरिकों का आव्हान किया कि वे अपने नागरिक कर्त्तव्यों का पालन करते हुए मध्यप्रदेश को शक्तिशाली और समृद्ध प्रदेश बनाने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें। परिश्रम की पराकाष्ठा तथा प्रयत्नों की परिसीमा के जरिये मध्यप्रदेश को देश का ही नहीं विश्व का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनायें।वर्ष 2015 पर्यटन वर्ष के रूप में मनेगाश्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में पर्यटन की असीम संभावनाओं को देखते हुए और पर्यटन के माध्यम से रोजगार निर्माण करने के लिये वर्ष 2015 को मध्यप्रदेश पर्यटन वर्ष के रूप में मनाया जायेगा। इस दौरान पूरे विश्व का ध्यान प्रदेश के पर्यटन की ओर आकृष्ट किया जायेगा।श्री चौहान ने कहा कि कभी पिछड़ा कहलाने वाला मध्यप्रदेश अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। निवेशकों के लिये आदर्श राज्य बन गया है। आज प्रदेश की आर्थिक वृद्धि दर सबसे ज्यादा 11.08 प्रतिशत है। कृषि विकास में देश सर्वाधिक 24.99 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों जैसे सोयाबीन उत्पादन, पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप से विकास का काम करने, जैविक खेती, दलहन उत्पादन, किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर कर्ज देने, देश में सबसे बड़े सोलर संयत्र लगाने में मध्यप्रदेश देश में सबसे आगे है।मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश की प्रगति पर आज हर नागरिक को गर्व होता है। आज प्रदेश दिल्ली को भी बिजली देने में सक्षम है। बिजली, पानी, सड़क के मामले में देश में प्रदेश का नाम है।श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री के 'मेक इन इंडिया' की सोच से प्रेरित होकर 'मेक इन मध्यप्रदेश' का आव्हान किया है। उन्होंने निवेशकों और निर्माण उद्योग का आव्हान किया कि वे मध्यप्रदेश आयें और यहाँ निर्माण करें। प्रदेश में हर प्रकार की जरूरी अधोसंरचनात्मक व्यवस्था और सुविधाएँ उपलब्ध हैं।हाल ही में संपन्न ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के संदर्भ में कहा कि मध्यप्रदेश में निवेश के 6.89 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इन प्रस्तावों के क्रियान्वयन से प्रदेश में 17 लाख युवा को नौकरी मिलेंगीमुख्यमंत्री चौहान ने युवाओं का आव्हान किया कि वे आगे आयें और अपना खुद का उद्योग लगायें। अपनी स्वयं की कंपनी बनायें। रोजगार मांगने वाले नहीं रोजगार देने वाले बनें। इसमें राज्य सरकार पूरा सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में प्रतिभाशाली युवा उद्यमियों को बैंक लोन सहित मार्केटिंग, ब्रांडिंग, तकनीकी सहयोग और मार्गदर्शन देने जैसी अन्य सुविधाएँ भी दी जायेंगी।उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश के मूल निवासी जो विदेशों में रह रहे हैं, ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं और नागरिकों का टेलेंट पूल बनाकर प्रदेश के विकास में उनका सहयोग लिया जायेगा। युवाओं को राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सफलता दिलाने के लिये नि:शुल्क कोचिंग की व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने बताया कि श्रमिक समुदाय के प्रतिभाशाली बच्चों के लिये विशेष स्कूल की स्थापना की जा रही है।मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कारपाँच लाख रुपये का राज्य स्तरीय शासकीय कार्यालय/संस्था का पुरस्कार संचालक, उत्थान परियोजना, संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास, भोपाल को दिया गया।राज्य स्तरीय व्यक्तिगत पुरस्कार में एक लाख रुपये राशि के प्रथम पुरस्कार से डॉ. साकेत व्यास, जिला लोक अभियोजन अधिकारी विशेष लोक स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय, इंदौर, रुपए 75000 के द्वितीय पुरस्कार से श्री अनिल गौड़ उप संचालक, नगरीय प्रशासन, भोपाल और 50000 रुपये के तृतीय पुरस्कार से डॉ. अशोक भार्गव, कलेक्टर, जिला शहडोल को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार राशि के साथ प्रशस्ति-पत्र भी प्रदान किये गये।राज्य स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी के समूह पुरस्कार कुल राशि तीन लाख रुपए जिन अधिकारी में समान रूप से वितरित किये गये, उनमें श्री एस.एन. रूपला कलेक्टर रीवा, डॉ. रामप्रकाश जोशी, वरिष्ठ वैज्ञानिक, पादक प्रजनन एवं अनुवांशिकी, शासकीय कृषि महाविद्यालय, रीवा, श्री रमेन्द्र कुमार सिंह सहायक मिट्टी परीक्षण अधिकारी किसान-कल्याण तथा कृषि विकास रीवा, श्री शंभू पटेल कृषि विकास अधिकारी, किसान-कल्याण तथा कृषि विकास, रीवा, श्री निशांत वरवड़े कलेक्टर भोपाल, डॉ. अरूण सिंह, सलाहकार, भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, डॉ. एस. जसानी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, होशंगाबाद, डॉ. विनय दुबे, नोडल आफीसर एवं सिविल सर्जन होशंगाबाद, डॉ. नीतेश बैंस एसएनसीयू, होशंगाबाद, डॉ. अमिता चंद स्टेट प्रोग्राम आफीसर, नीपि और मनोज द्विवेदी डीपीएम होशंगाबाद हैं। इन सभी को प्रशस्ति-पत्र भी दिये गये।जिला स्तरीय 25 हजार रुपये के व्यक्तिगत प्रथम पुरस्कार डॉ. नीरज कुमार छारी सर्जन एवं मेडिकल ऑफिसर, जिला भोज चिकित्सालय, जिला धार और 15000 रुपये के द्वितीय पुरस्कार राजेश सिंह, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी, कोषालय भोपाल को दिया गया।डॉ. काकोदकरमध्यप्रदेश गौरव सम्मान से विभूषित परमाणु वैज्ञानिक डॉ. काकोदकर ने अपने सम्मान के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि उन्हें विशिष्ट अनुभूति का अनुभव हो रहा है। ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो घर में सम्मान मिला है। श्री काकोदकर ने अल्प अवधि में मध्यप्रदेश को विकास के पथ पर तेजी से ले जाने के लिये मुख्यमंत्री श्री चौहान की सराहना की। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की ऐसी प्रगति देखकर उनकी अभिमान से छाती फूल जाती है। श्री काकोदकर ने मुख्यमंत्री श्री चौहान का शब्दों से अभिनंदन करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि मध्यप्रदेश देश का जल्द ही नम्बर एक राज्य जरूर बनेगा। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर इस तरह के सम्मान और अधिकारी-कर्मचारियों को उत्कृष्टता पुरस्कार से अच्छे कार्यों के लिये प्रोत्साहन मिलता है। उन्होंने मध्यप्रदेश की प्रगति और विकास में वे हर अपेक्षित सेवा के लिये तत्पर रहने का वचन दिया।संस्कृति राज्य मंत्री श्री सुरेन्द्र पटवा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए इस समारोह के कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत है। इसका सभी को मिलकर संरक्षण और संवर्धन करना है।डॉ. श्री काकोदकर के सम्मान में मुख्य सचिव अंटोनी डिसा ने प्रशस्ति-वाचन किया। साथ ही श्री डिसा ने बताया कि वे डॉ. काकोदकर के अधीनस्थ भाभा परमाणु केन्द्र में कार्य कर चुके हैं। समारोह में श्री काकोदकर को प्रदेश की ओर से मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शॉल-श्रीफल भेंटकर कर सम्मानित किया। प्रमुख सचिव संस्कृति मनोज श्रीवास्तव ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।मध्यप्रदेश का 59वां स्थापना दिवस मध्यप्रदेश के राज्योत्सव के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मध्यप्रदेश गान के साथ हुआ। महाकवि कालिदास की कालजयी रचना मेघदूतम् पर केन्द्रित 350 से अधिक कलाकारों की समवेत सांस्कृतिक प्रस्तुति हुई। प्रस्तुति का संयोजन मैत्रेयी पहाड़ी द्वारा किया गया। विख्यात संगीतकार विशाल और शेखर के निर्देशन में आकर्षक सांगीतिक प्रस्तुति ने विशाल संख्या में उपस्थित सुधी दर्शकों का मन मोह लिया।इस अवसर पर संस्कृति संचालक रेनु तिवारी आदि उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

घरेलू हिंसा प्रभावित महिलाओं को तत्काल  मदद दें

घरेलू हिंसा प्रभावित महिलाओं को तत्काल संरक्षण देकर उनकी मदद किये जाने के निर्देश अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अरुणा मोहन राव ने अधिकारीयों के दिए। घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 मे तहत किये जाने वाले कार्यो के संबंध में अरुणा मेाहन राव ने अधिकारियों के साथ बैठक की । बैठक में पीडि़त महिलाओं को घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत अपनी शिकायत को आसानी से दर्ज किये जाने तथा इस अधिनियम के अन्तर्गत तत्काल राहत राशि प्रदान किये जाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की । डीआरईआर. (डोमेस्टिक इन्सिडेन्ट रिपोर्ट) दर्ज होने तथा महिला को राहत पहुॅचाने में कोई विलम्ब न हो तथा उसका निराकरण करने के सम्बन्ध में निर्देश दिये । उन्होंने भोपाल के पुलिस अधीक्षक (उत्तर )एवं पुलिस अधीक्षक(दक्षिण) को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने कार्य क्षेत्र में अभियोजन अधिकारियों से सम्पर्क में रहे तथा अभियेजन अधिकारियों के माध्यम से डीआईआर. के प्रकरणों का समयसीमा में निराकरण करने का प्रयास करे । प्रत्येक थाना में संरक्षण अधिकारियों के नाम तथा उनके मोबाईल नंबर चस्पा करने के निर्देश दिये गये ताकि पीडि़त महिला सीधे अभियोजन अधिकारी से सम्पर्क कर सके तथा अपनी शिकायत दर्ज कर डीआईआर. के प्रकरण दर्ज करा सके । डीआईआर. के प्रकरण दर्ज होने से लेकर न्यायालय तक पूरी कड़ी को सुचारु रुप से संचालन हेतु विधिक सेवा प्राधिकरण तथा संरक्षण अधिकारियों के साथ मिलकर महिलाओं के उत्थान हेतु कारगर कार्यवाही किये जाने पर बल दिया गया । बैठक में अंशुमन सिंह, पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) भोपाल, अरविन्द सक्सैना, पुलिस अधीक्षक (उत्तर) भोपाल के साथ उनके थानाक्षेत्र में आने वाले एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारी राहुल दत्त, संरक्षण अध्किारी, डाॅ. नईम उद्दीन खान मीना मिंज, नीलम पटेरिया , अर्चना भटनागर और कृष्णा बैरागी, ने भाग लिया ।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

प्रदेश की 234 तहसील में  मॉडर्न रिकार्ड-रूम

वर्तमान में मध्यप्रदेश के 36 जिले के 234 तहसील के रिकार्ड-रूम का आधुनिकीकरण हो गया है। शेष जिलों में भी यह कार्य शीघ्र पूरा हो जायेगा। यह जानकारी आज नेशनल लेंड रिकार्ड माडर्नाइजेशन प्रोग्राम की मध्य एवं पूर्वी क्षेत्र की समीक्षा बैठक में दी गई।बैठक में भारत सरकार की सचिव वंदना कुमारी जैना ने मध्यप्रदेश में भू-अभिलेख के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रिकार्ड दुरुस्त होगा तो किसानों को भटकना नहीं पड़ेगा, कार्य शीघ्रता से निपटेंगे और आपसी विवाद नहीं होंगे। उन्होंने समस्त जानकारी वेबसाइट में डालने के निर्देश दिये। यह वेबसाइट http://www.landrecords.mp.gov.in/ है। कम्प्यूटराइज कॉपी आवेदक द्वारा माँगे जाने पर दी जायेगी।श्रीमती जैना ने कहा कि प्रदेश के सभी जिला और तहसील के भू-अभिलेखों को दुरुस्त रखें। इससे किसानों को खसरा, खतौनी, भू-अधिकार, ऋण-पुस्तिका, किश्तबंदी आदि की नकल आसानी से प्राप्त हो सकेगी। साथ ही रिकार्ड में पारदर्शिता आयेगी। मध्यप्रदेश के आयुक्त भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त श्री राजीव रंजन ने वर्ष 2014-15 की वार्षिक कार्य-योजना और उपलब्धि संबंधी प्रेजेन्टेशन दिया।श्रीमती जैना ने देश के मध्य एवं पूर्वी क्षेत्र पश्चिमी बंगाल, छत्तीसगढ़, बिहार, उड़ीसा, नागालेंड एवं सिक्किम के अधिकारियों से भू-अभिलेख के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की। बैठक में आर्थिक सलाहकार श्री सुरेन्द्र सिंह और प्रदेश के प्रमुख सचिव राजस्व श्री अरुण तिवारी मौजूद थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

अमेरिकी ट्रेनिंग देंगे सिंहस्थ के लिए आपदा प्रबंधन की

उज्जैन में 22 अप्रैल से 21 मई तक होने वाले सिंहस्थ के लिये आपदा और भीड़ प्रबंधन का दो-दिवसीय प्रशिक्षण 29 फरवरी से प्रारंभ होगा। प्रशिक्षण में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी के अलावा 500 डॉक्टर और पेरा-मेडिकल स्टॉफ शामिल होगा। प्रशिक्षण नई दिल्ली के सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल संस्थान और अमेरिका के अटलांटा स्थित सेंटर फॉर डिसीज संस्थान का संयुक्त दल देगा। प्रशिक्षण में सिखाया जायेगा कि आपदा की स्थिति में किस प्रकार लीडरशिप की जाना चाहिये। डॉक्टर और पेरा-मेडिकल स्टॉफ को सिंहस्थ मेला क्षेत्र के अस्पतालों में बेहतर उपचार प्रबंधन के तरीके भी बताये जायेंगे। मेला अवधि में अपराधों पर नियंत्रण और अपराधियों से किस तरह निपटा जाये, यह जानकारी भी दी जायेगी।बेहतर होगी चिकित्सा व्यवस्थासिंहस्थ-2016 में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सा प्रबंधन की सुनियोजित योजना तैयार की गयी है। पूरे मेला क्षेत्र में 24 घंटे चिकित्सा के इंतजाम रहेंगे। इसके लिये 3000 मेडिकल स्टॉफ लगातार कार्य करेगा। विभिन्न स्थितियों से निपटने के लिये 552 डॉक्टर, करीब 650 नर्सिंग-स्टॉफ और 900 पेरा-मेडिकल स्टॉफ तैनात किया जा रहा है। अच्छी चिकित्सा सुविधा देने के लिये 1000 सहायक स्टॉफ भी तैनात रहेगा। सिंहस्थ में 4 जोन स्तर में 20-20 बिस्तरीय अस्पताल बनाये जायेंगे। प्रत्येक अस्पताल में 47 व्यक्ति का स्टॉफ होगा। सेक्टर-स्तर पर 23 अस्पताल बनाये जायेंगे, जिनमें 6-6 बिस्तर की सुविधा होगी। प्रत्येक अस्पताल में 31 व्यक्ति का प्रशिक्षित स्टॉफ रहेगा। उज्जैन में बनाये जा रहे प्रत्येक सेटेलाइट टाउन में भी 6 बिस्तरीय अस्पताल की सुविधा रहेगी।श्रद्धालुओं को जरूरत पड़ने पर प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध करवाने के लिये 1000 होमगार्ड को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मेला क्षेत्र के अस्पताल तथा शासकीय-अशासकीय अस्पतालों में 1800 बिस्तर का इंतजाम रहेगा। इनमें 200 बेड अशासकीय अस्पताल के हैं, जो सिंहस्थ के दौरान रिजर्व रखे जायेंगे। इनके अलावा 218 अतिरिक्त रूप से अस्थायी बेड भी उपलब्ध रहेंगे। सिंहस्थ में आपातकालीन ह्रदय रोग चिकित्सा व्यवस्था के तहत 3 कॉर्डियक एम्बूलेंस की व्यवस्था भी रहेगी। इंदौर के अरविंदो मेडिकल कॉलेज, अपोलो और मेदांता हॉस्पिटल ने भी एक-एक कॉर्डियक एम्बूलेंस सिंहस्थ के लिये उपलब्ध करवाने पर सहमति दी है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मध्यप्रदेश बनाने का विशेष अभियान चलेगा

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश स्थापना दिवस कुछ विशिष्टजन का नहीं पूरे साढ़े सात करोड़ प्रदेशवासियों से जुड़ा कार्यक्रम है। इसे स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस की तरह पूरी गरिमा के साथ उत्साह और उमंग से मनाया जाय। प्रदेशवासी मिल कर इस दिन मध्यप्रदेश बनाने का संकल्प लें।श्री चौहान आज यहाँ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से विधायकों तथा संभागीय एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में एक से आठ नवंबर तक प्रतिदिन मध्यप्रदेश बनाने से संबंधित विशेष कार्यक्रम आयोजित किये जाये। कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा सभी जिलों को भेजी गयी है। इसमें प्रधानमंत्री जी के स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के लिये मध्यप्रदेश स्वच्छता अभियान से संबंधित कार्यक्रम अनिवार्य रूप से शामिल रहें। साथ ही बेटी बचाओ विषय भी कार्यक्रमों में शामिल किया जाय। जिला प्रशासन मध्यप्रदेश स्थापना दिवस आयोजन की जानकारी गाँव-गाँव तक भेजे। जिलों में प्रभारी मंत्री समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। जहाँ प्रभारी मंत्री नहीं रहेंगे वहाँ कमिश्नर अथवा कलेक्टर के मार्गदर्शन में कार्यक्रम होंगे। विकास खण्ड स्तर पर विधायकों को मुख्य अतिथि बनाया जाय। पंचायतों में विशेष ग्राम पंचायत आयोजित की जाये। कार्यक्रमों में समाजसेवियों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थानों, विद्यार्थियों, शासकीय कर्मचारियों, श्रमिकों और आम जनता की भागीदारी रहे। इस दिन स्कूलों में भी कार्यक्रम आयोजित किये जाये।श्री चौहान ने कहा कि एक से आठ नवंबर तक आयोजित कार्यक्रमों के लिये ग्यारह महत्वपूर्ण विषय निर्धारित किये गये हैं। इनमें कृषि उत्पादकता में वृद्धि, कौशल विकास, स्कूल चलें हम, नशामुक्ति, वृक्षारोपण, सुशासन, स्वस्थ मध्यप्रदेश और कुपोषण की रोकथाम, शामिल हैं। जिले स्थानीय आवश्यकता और प्राथमिकता के अनुरूप अपने जिले की थीम निर्धारित कर सकते हैं। इसके साथ निबंध, भाषण, चित्रकला और खेल-कूद प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की जाये। हर जिले में जन-प्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाये।मुख्यमंत्री ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के दौरान अन्य विषय पर चर्चा करते हुए निर्देश दिये कि जिलों में खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्राप्त निवेश प्रस्तावों पर सर्वोच्च प्राथमिकता और तत्परता से काम करें। इनसे लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा। जिलों में युवा, लघु उद्यमियों और कारीगरों को स्व-रोजगार के लिये प्रोत्साहित करें। सुशासन के लिये किये गये सुधारों का लाभ निवेशकों और उद्योगों को मिले। आगामी 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस पर रन फार यूनिटी कार्यक्रम को बेहतर ढंग से आयोजित किया जाय। चर्चा के दौरान विधायकों तथा अधिकारियों ने मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के कार्यक्रमों के बारे में सुझाव दिये। इस दौरान लोक निर्माण मंत्री श्री सरताज सिंह, सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री लाल सिंह आर्य, मुख्य सचिव अन्टोनी डिसा, प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन के.सुरेश, प्रमुख सचिव संस्कृति मनोज श्रीवास्तव और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एस.के.मिश्रा भी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

सिंहस्थ के लिए  व्यावसायिक प्लाट  देने की प्रक्रिया शुरू

तीन भुजा वाला चिंतामन आरओबी पूर्णता की ओर उज्जैन में 3413 हेक्टेयर वाले सिंहस्थ मेला क्षेत्र में व्यावसायिक कार्यों के लिये भू-खण्ड आवंटन की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गयी है। अप्रैल-मई में होने वाले सिंहस्थ के दौरान विभिन्न व्यावसायिक गतिविधि के लिये भू-खण्ड की जरूरत होगी। इसे ध्यान में रखते हुए मेला कार्यालय ने यह प्रक्रिया शुरू की है। इसके लिये लगने वाले आवेदन वेबसाइट www.simhasthujjain.in से डाउनलोड किये जा सकते हैं। आवेदन-पत्र 12 फरवरी, 2016 तक अवकाश के दिनों को छोड़कर मुख्य वन संरक्षक के उदयन मार्ग उज्जैन स्थित कार्यालय में सुबह 11 से शाम 5 बजे तक जमा करवाये जा सकते हैं।विभिन्न सेक्टर में चिन्हित भू-खण्ड के मानचित्र, आरक्षण, आवंटन की शर्तें तथा शुल्क से संबंधित अन्य जानकारी सिंहस्थ कार्यालय की वेबसाइट पर देखी जा सकती है। इस बार सिंहस्थ में 20 लाख व्यक्ति के निवास के हिसाब से मेला क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। अधिकतम प्रतिदिन एक करोड़ व्यक्ति के मान से सारी व्यवस्थाएँ की जा रही हैं। सिंहस्थ अवधि के दौरान करीब 5 करोड़ श्रद्वालुओं के उज्जैन पहुँचने का अनुमान लगाया गया है।मेला कार्यालय द्वारा महाकाल जोन में साधु-संतों को 156 प्लाट आवंटित कर दिये गये हैं। आवंटित प्लाटों के कब्जे की कार्यवाही जोन कार्यालय द्वारा की जा रही है।पुरुषोत्तम सागर का विकाससिंहस्थ में सप्त सागरों का जीर्णोद्धार और विकास किया जा रहा है। इन्हीं सागरों में से पुरुषोत्तम सागर का जीर्णोद्धार और विकास कार्य 4 करोड़ 41 लाख की लागत से किया जा रहा है। उज्जैन नगर निगम द्वारा पुरुषोत्तम सागर पर स्टोन पिचिंग, विद्युत सज्जा, म्यूजिकल फाउंटेन और पॉथ-वे का निर्माण किया जा रहा है। सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं को रेलवे फाटक पर जाम में नहीं फँसना पड़े, इसके लिये 3 भुजा वाला रेलवे ओव्हर-ब्रिज (आरओबी) तैयार किया जा रहा है। रेलवे द्वारा 26 करोड़ की लागत से बनाया जाने वाला यह ब्रिज लगभग पूर्णता की ओर है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

ग्वालियर में भी चलेगी मेट्रो ट्रेन

ग्वालियर में भी देश के बड़े-बड़े महानगरों की तर्ज पर निकट भविष्य में मेट्रो ट्रेन चलेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जब उन्हें बताया गया कि इंदौर और भोपाल में मेट्रो ट्रेन के लिए डीपीआर बनाने का काम किया जा रहा है तो उन्होंने निर्देश दिए कि सिर्फ इन्हीं दो शहरों की डीपीआर नहीं बल्कि ग्वालियर में मेट्रो ट्रेन के लिए डीपीआर तैयार करने का काम तेजी से किया जाए। शुक्रवार को यहां फूलबाग मैदान में केन्द्रीय इस्पात एवं खनन मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर की मौजूदगी में आयोजित हुए विशाल सम्मेलन में मुख्यमंत्री चौहान ने कहा ग्वालियर शहर को अत्याधुनिक महानगर बनाने के लिए जितने भी फ़्लाईंओवर की जरूरत है, उन्हें पांच साल में धरातल पर लाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने इस मौके पर कहा कि आजादी के बाद न जाने कितने सीएम आए और गए पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास की जो इबारत लिखी वह इतिहास में अमर रहेगी। मुख्यमंत्री चौहान ने फूलबाग मैदान पर आयोजित सम्मेलन में घोषणा की कि ग्वालियर के सीवेज सिस्टम को ठीक करने के लिए जितनी भी धनराशि की जरूरत पड़ेगी, उसे राज्य सरकार मुहैया कराएगी। मुख्यमंत्री ने ग्वालियर शहर में अधोसंरचनात्मक कार्यों के लिए दो करोड़ रूपए की धनराशि मुहैया कराने की घोषणा भी इस मौके पर की। साथ ही जिले के अन्य नगरीय निकायों आंतरी, डबरा, बिलौआ, भितरवार व पिछोर के विकास के लिये 50-50 लाख रूपए की धनराशि मुहैया कराने का ऐलान भी किया। सिटी सेंटर स्थित मल्टीलेवल पार्किंग का भूमिपूजन करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेशभर में ऐसी योजना कहीं नहीं है। आज पार्किंग समस्या और सुव्यवस्थित यातायात एक बड़ी समस्या के रूप में उभरी है। इस तरह की मल्टी लेवल पार्किंग इन समस्याओं से निजात दिलाने का काम करेंगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की पार्किंग सिर्फ महानगरों में होती है इसलिए प्रदेश के अन्य जिले भी इससे सीख लेंगे और ऐसी योजनाओं का क्रियान्वयन करेंगे।फूलबाग मैदान पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि आपके जैसा सीएम मिलना मुश्किल है। आप नित नई विकास की इबारत लिखने का काम कर कर रहे हैं। इसलिए शहर की जनता आपका आत्मा से स्वागत करती है। पर शहर में अभी भी सीवर सिस्टम, ड्रेनेज सिस्टम ऐसी समस्या है जिनके निदान के लिए आपकी आवश्यकता है। हमें अभी आप से और बहुत कुछ चाहिए। केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र तोमर की बात सुन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आप तो काम करते जाओ शहर के लिए धन की कमी मैं आड़े नहीं आने दूंगा।भ्रष्टाचार उन्मूलन की कार्यवाही के तहत राजसात किए गए भवन में अब बहु नि:शक्त बच्चों के लिए सीडब्ल्यूएसएन संभागीय कन्या छात्रावास संचालित होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को रोड शो के दौरान नादरिया माता रोड गुढा में स्थित इस छात्रावास का लोकार्पण किया। लोकार्पण कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय इस्पात एवं खनन मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने की। भ्रष्टाचार उन्मूलन की कार्यवाही के तहत राजसात किया गया ग्वालियर में यह पहला भवन है, जो शासकीय प्रयोजन के लिए दिया गया है। बता दें विशेष न्यायालय द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत गत 9 नवम्बर 2012 को यह भवन राजसात किया गया था।ग्वालियर शहर में रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहर को विकास कार्यों की सौगातें देने का सिलसिला जारी रखा। इस दौरान उन्होंने 80 लाख रुपए की लागत से नगर निगम द्वारा बनाए जाने वाले व्यवसायिक परिसर (शॉपिंग काम्प्लेक्स) का भूमि पूजन किया। इस शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में 80 दुकानें बनाई जाएंगी। गजराराजा कन्या उमा विद्यालय परिसर में आयोजित हुए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के भूमि पूजन कार्यक्रम में सीएम चौहान ने कहा कि शहर के विकास की राह और रफ़्तार को हम थमने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्वालियर के विकास में धन की कमी नहीं आने देगी।मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि ग्वालियर शहर में आज हुए अभूतपूर्व स्वागत से मैं अभीभूत हूं। मैं जनता का सेवक हूं और विश्वास दिलाता हूं कि आप सबके विश्वास को टूटने नहीं दूंगा। ग्वालियर में विकास की जो शृंखला चल रही है, इसे और तेज किया जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार की देर शाम किलागेट क्षेत्र में भी लगभग 20 लाख लीटर क्षमता की पानी की टंकी के भूमिपूजन कार्यक्रम में कही। इस पेयजल टंकी के निर्माण से किलागेट क्षेत्र सहित अन्य समीपवर्ती बस्तियों में अधिक दबाव में पानी की आपूर्ति संभव हो सकेगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

इनामी डकैत चंदन मारा गया

शिवपुरी जिले के कुख्यात डकैत चन्दन गड़रिया को शिवपुरी पुलिस ने भौंती थाना क्षेत्र के करमई खदान के पास बाबरी झोरा केंवयाके जंगल में मार गिराने में सफलता हासिल की है। मारा गया चन्दन गड़रिया 30 हजार का इनामी डाकू था। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद युसूफ कुरैशी ने दी जानकारी में बताया की डकैत गिरोह के खोड़ चौकी क्षेत्र में होने की जानकारी उन्हें मुखबिर से मिली इस सूचना के आधार पर पुलिस पार्टियों का गठन कर चिन्हित इलाके की घेराबंदी कराइ गई वे खुद भी इस ऑपरेशन को लीड कर रहे थे । जंगल में तड़के 4 बजे पुलिस को आग जलती नजर आई गिरोह संभवतः खाना पाक रहा था ।पुलिस ने गैंग को ललकारा तो डाकुओं में खलबली मच गई। डकैत चन्दन और उसके साथियों ने पुलिस पर फायर खोल दिया पुलिस ने भी जबाबी फायरिंग की इस गोलीबारी में डकैत चन्दन गड़रिया जो की 30 हजार का इनामी था मारा गया चन्दन ही इस गिरोह का लीडर था। इसके साथी मोके से अंधेरे का लाभ उठाकर जंगल में भाग निकलने में सफल रहे। पुलिस इस गैंग का पीछा कर रही है। मौके से पुलिस ने तीन बंदूकें और कारतूस के अलावा दैनिक उपयोग की बस्तुएं भी बरामद की हैं। यहाँ कुछ बैग भी मिले हैं । डकैत चन्दन के पास से 12 बोर रायफल मिली है जबकि 2 बंदूकें वे भी बरामद की गई हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मेन्युफेक्चरिंग हब बनेगा मध्यप्रदेश

बेंकर्स की राज्य स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री चौहानमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि योजनाओं की सफलता में बेंकों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। राज्य में युवाओं के रोजगार के लिये गाँव-गाँव में लघु और कुटीर उद्योगों का जाल बिछाया जायेगा। महिला स्व-सहायता समूहों का लक्ष्य हर साल बढ़ाकर दोगुना किया जायेगा। अभियान चला कर शत-प्रतिशत बुनकरों के क्रेडिट कार्ड बनाये जायेंगे तथा शेष बचे किसानों के भी क्रेडिट कार्ड बनेंगे। मुख्यमंत्री ने बैंकर्स से कहा है कि मध्यप्रदेश को देश का नम्बर वन राज्य बनाने के लिये सकारात्मक तथा उत्साहजनक सहयोग दें। बड़े उद्योगों के साथ लघु और कुटीर उद्योगों को भी समान भाव से ऋण की सहूलियत दें।मुख्यमंत्री चौहान भोपाल में राज्य स्तरीय बेंकर्स सलाहकार समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मेक इन इंडिया के सपने को साकार करने के लिये मध्यप्रदेश को मेक इन एम.पी. का मेन्युफेक्चरिंग हब बनाया जायेगा। मध्यप्रदेश भारतीय अर्थ-व्यवस्था का ड्राइविंग फोर्स बनेगा। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास मिशन के तहत अगले पाँच साल में गरीबों के लिये 10 लाख मकान बनाये जायेंगे। मध्यप्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिये अब खेती के साथ उद्योगों पर भी ध्यान दिया जायेगा। प्रदेश में खाद्य प्र-संस्करण, जैविक उत्पाद निर्माण, पर्यटन और निर्माण के क्षेत्रों में भरपूर संभावनाएँ हैं। मध्यप्रदेश में पिछले आठ साल से विकास दर लगभग 9 प्रतिशत रही है। इस वर्ष प्रदेश की विकास दर 11.08 प्रतिशत है जो देश में सर्वाधिक है। प्रदेश की कृषि विकास दर भी देश में सर्वाधिक 24.99 प्रतिशत है। प्रदेश में बिजली, पानी, सड़क जैसे अधोसंरचना क्षेत्रों में पिछले वर्षों में बेहतर कार्य हुआ है। जहाँ देश के अनेक राज्य बिजली संकट से जूझ रहे हैं वहीं मध्यप्रदेश में विद्युत आधिक्य है। गाँव, शहरों और उद्योगों को 24 घंटे बिजली दी जा रही है। श्री चौहान ने प्रदेश की महत्वाकांक्षी योजनाओं की सफलता मैं बेंकों से सहयोग की अपील की।मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से प्रदेश में निवेश का वातावरण बना है। प्रदेश में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री कारीगर स्व-रोजगार योजना जैसी योजनाएँ बनाई गई हैं। जिनके क्रियान्वयन से प्रदेश में क्रांति हो सकती है। राज्य शासन द्वारा वेंचर केपिटल फंड स्थापित किया गया है जो नवाचारी उद्यमी विचारों को प्रोत्साहित करेगा। बेंकर्स प्रदेश के युवाओं में विश्वास रखें तथा उन्हें उच्च शिक्षा तथा उद्योगों के लिये ऋण उपलब्ध करवायें। बताया गया कि प्रधानमंत्री जन-धन योजना में देश में 38 लाख खाते खोले गये हैं जो देश में सर्वाधिक हैं। श्री चौहान ने जन-धन योजना में प्रदेश में सबसे पहले शत-प्रतिशत खाते खोलने के लिये बेंकों से सक्रियता की अपेक्षा व्यक्त की। श्री चौहान ने बेंकर्स से कहा कि ऋण स्वीकृति तथा योजनाओं की राशि आवंटन में मिलने वाली शिकायतों को गंभीरता से लिया जाय। जिन योजनाओं में लक्ष्य से अधिक आवेदन आते हैं उनकी स्वीकृति की पारदर्शी प्रक्रिया बनायी जाय। घर बनाने की योजनाओं की राशि एकमुश्त दिये जाने का भी उन्होंने सुझाव दिया।मुख्य सचिव अंटोनी डिसा ने कहा कि प्रदेश के वार्षिक क्रेडिट प्लान में 71 हजार करोड़ रूपये ऋण वितरण का लक्ष्य रखा गया है। इसमें कृषि क्षेत्र में 53 हजार करोड़ रूपये, सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों में 10 हजार करोड़ रूपये तथा अन्य क्षेत्रों में 7,600 करोड़ रूपये है। आगामी 31 दिसम्बर तक विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं में ऋण स्वीकृति की कार्रवाई पूरी हो जाये। सेंट्रल बेंक ऑफ इंडिया के कार्यपालक निदेशक श्री राजकुमार गोयल ने कहा कि मध्यप्रदेश की विकास के क्षेत्र में एक नयी पहचान बनी है। राज्य के समग्र विकास में बेंक सम्पूर्ण योगदान देने के लिये तैयार हैं। वार्षिक कार्य-योजना के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिये सभी प्रयास किये जायेंगे।बैठक में मुख्यमंत्री चौहान ने नाबार्ड द्वारा प्रकाशित पुस्तक मॉडल स्कीम्स ऑन एग्रीकल्चर एण्ड एलाइड एक्टीविटीज का विमोचन किया। बैठक में अपर मुख्य सचिव वित्त अजयनाथ, अपर मुख्य सचिव ग्रामीण विकास अरूणा शर्मा सहित प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा बेंकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। अंत में आभार प्रदर्शन बेंक ऑफ बड़ौदा के महाप्रबंधक नागेन्द्र श्रीवास्तव ने किया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मध्यप्रदेश ने रचा हाथ धोने का  नया विश्व कीर्तिमान

विश्व हाथ धुलाई दिवस पर मध्यप्रदेश के स्कूली बच्चों ने नया विश्व कीर्तिमान रच दिया है। हाथ धुलाई का वर्तमान विश्व रिकार्ड अर्जेन्टीना, पेरू और मेक्सिको के नाम है। इन तीन देश में गत 14 अक्टूबर 2011 को अलग-अलग स्थान पर एक साथ 7,40,870 लोगों ने हाथ धोकर गिनीज बुक में कीर्तिमान स्थापित किया था। मध्यप्रदेश एक मात्र राज्य है जिसने इन तीन देश द्वारा बनाये गये विश्व कीर्तिमान को आज पीछे छोड़ दिया। आज शाम तक राज्य के 14 हजार 429 शासकीय स्कूल के 13 लाख 46 हजार 45 बच्चों द्वारा एकसाथ हाथ धुलाई अभियान में भागीदारी करने की अधिकृत सूचना दर्ज हो चुकी थी। प्रदेश के विभिन्न स्कूल से जानकारी के संकलन का काम अभी जारी है। करीब 5 हजार स्कूल से विवरण प्राप्त होना बाकी है।आज 15 अक्टूबर को मध्यप्रदेश की 19 हजार 735 शालाओं में वृहद हाथ धुलाई कार्यक्रम में सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक लाखों स्कूली बच्चों ने एक साथ भागीदारी कर नया विश्व कीर्तिमान रचा। इससे पहले मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्टेशन क्षेत्र, भोपाल स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सुबह राज्य स्तरीय हाथ धुलाई कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा जिला प्रभारी मंत्री श्री गोपाल भार्गव की अध्यक्षता, महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती मायासिंह और स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री श्री दीपक जोशी के विशेष आतिथ्य में हुआ।अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती अरूणा शर्मा ने बताया कि आज मध्यप्रदेश की सभी 1 लाख 14 हजार शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक शाला और 80 हजार से आधिक आँगनवाड़ी में साबुन से हाथ धुलाई का कार्यक्रम हुआ। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रेकार्ड के सत्यापन के लिये विशेष रूप से चयनित प्रदेश के 19 हजार 735 स्कूल में वीडियो केमरों तथा मोबाइल फोन केमरों के द्वारा वीडियोग्राफी की गयी। श्रीमती शर्मा ने बताया कि इस आयोजन में भागीदार सभी बच्चों के नाम सहित प्रमाणित विवरण और स्कूलवार अनकट वीडियोग्राफी गिनीज बुक की ओर विधिवत प्रक्रिया द्वारा भेजी जायेगी। गिनीज बुक द्वारा इस प्रमाणित विवरण के आधार पर विश्व हाथ धुलाई के नये कीर्तिमान की अधिकृत घोषणा शीघ्र कर दी जायेगी।भावी पीढ़ी को स्वच्छता शिक्षा प्रदान करने और नागरिकों को स्वच्छता अभियान से जोड़ने की दिशा में हो रहे इस राज्य-व्यापी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये प्रदेश में व्यापक तैयारियाँ की गई थी। स्कूल शिक्षा तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के साथ ही सभी नगरीय एवं ग्रामीण निकायों ने इसमें व्यापक भागीदारी निभाई। राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन मध्यप्रदेश, ब्रिटिश सरकार के अंतर्राष्ट्रीय विकास विभाग (डीएफआईडी) में कार्यरत संस्था एम.पी. टास्ट की वॉश परियोजना तथा वाटर एड सहित विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं ने भी इसमें सक्रिय भागीदारी की। मध्यप्रदेश में रचे गये नये विश्व कीर्तिमान के बारे में अधिकृत जानकारी और विस्तृत विवरण वेबसाइट www.mpwash.org पर भी उपलब्ध रहेगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मध्यप्रदेश में टेक्सटाइल्स इंडस्ट्री में निवेश करने में मिलेंगे अच्छे परिणाम

“टेक्सटाईल वीविंग द फ्यूचर” पर चर्चा सम्पन्न मध्यप्रदेश में टेक्सटाइल्स इंडस्ट्री में निवेश करने पर अच्छे परिणाम मिलेंगे। देश में टेक्सटाइल्स इंडस्ट्री हमेशा से प्रगतिशील औद्योगिक क्षेत्र रहा है। प्रदेश में इसके विकास के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ रही हैं। यह विचार इन्दौर में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तीसरे दिन “टेक्सटाईल वीविंग द फ्यूचर” विषय पर आयोजित सत्र में मुख्यमंत्री के ओएसडी अरुण भट्ट ने व्यक्त किये।श्री अरुण भट्ट ने बताया कि प्रदेश में टेक्सटाईल में 20 बड़े उद्योग, 8 बुनकर इकाइयाँ, 12 ऐसी स्पिनिंग मिल हैं, जहाँ से शत-प्रतिशत निर्यात किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 47 हजार हाथकरघा, 6, 500 करघा, 47 हजार 290 पावरलूम इकाइयाँ और 14 लाख 14 हजार बुनकर प्रदेश में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन्दौर में 133.38 एकड़ में एप्रियल पार्क में उत्पादन हो रहा है। इन्दौर की पहचान टेक्सटाइल्स के क्षेत्र में विशेष रूप से की गई है और यहाँ अधोसंरचना के विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। सत्र में बताया गया कि इंदौर में रेडीमेट गारमेंट क्लस्टर भी चल रहा है और यहाँ पर 1260 इकाई सफलतापूर्वक कार्य कर रही हैं।सत्र में चर्चा के दौरान बताया गया कि कॉटन उत्पादन में मध्यप्रदेश पाँचवें स्थान पर है। वीविंग और नीडिंग यूनिट्स मुख्य रूप से मालवा, निमाड़ क्षेत्र में, भोपाल, छिन्दवाड़ा और जबलपुर में कार्य कर रही हैं।भारत सरकार में कपड़ा मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री सुनील गुलाटी ने केन्द्र सरकार की टेक्सटाईल नीति के बारे में निवेशकों को बताया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार बुनकरों के कल्याण के लिए विशेष पेकेज दे रही है। उन्होंने राज्य सरकार से उम्मीद की कि वे कुटीर उद्योगों को क्लस्टर के रूप में विकसित करें।अपर मुख्य सचिव कुटीर उद्योग राकेश अग्रवाल ने बताया कि कुटीर उद्योग में चार क्षेत्र हेण्डलूम, हेण्डीक्राफ्ट, खादी और रेशम में करीब ढाई लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कुटीर उद्योग में माटी कला के विकास के लिए भी राज्य सरकार द्वारा विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि हेण्डलूम में चंदेरी और महेश्वर की साड़ियों को दुनियाभर में अलग पहचान मिली है। इसके विकास के लिए निजी निवेशकों को आगे आना चाहिए। श्री अग्रवाल ने बताया कि बाग की छपाई ने भी अच्छी ख्याति प्राप्त की है। कुल मिलाकर प्रदेश में प्रतिवर्ष 300 करोड़ का टर्नओवर हो रहा है।एम.डी. प्रतिभा सिंटेक्स लिमिटेड श्रेयस्कर चौधरी ने बताया कि उन्होंने प्रदेश में टेक्सटाईल इंडस्ट्री लगाने के बाद कपड़ा बाजार में विशिष्ट पहचान हासिल की है। ट्राइडेंट लिमिटेड के चेयरमेन श्री राजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि हाल ही में बुदनी में विश्व की सबसे बड़ी ट्राइडेंट टॉवेल इकाई प्रारम्भ की है। उन्होंने राज्य सरकार की टेक्सटाईल नीति की प्रशंसा भी की। सत्र में बताया गया कि प्रदेश में प्रमुख रूप से सेंचुरी, ग्रेसिम (आदित्य बिड़ला ग्रुप), वर्धमान, रेमण्ड और सेल ग्रुप टेक्सटाइल यूनिट कार्य कर रही हैं। सत्र में वक्ताओं ने निवेशक प्रतिभागियों के सवालों के जवाब भी दिये।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

केन्द्र और राज्य मिलकर करें विकास

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीइंदौर में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकारों को मिलकर काम करना पडेगा । समिट में पहुँचने से पहले मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को भी सम्बोधित किया भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वह मध्यप्रदेश के सेवक की तरह कार्य करने के लिए तैयार हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के विकास के लिए जो भी योजनाएं बनाते हैं उन्हें पूरा करने के लिए वह भरपूर सहयोग देगें। उन्होंने कहा कि मैं इस इन्वेर्स्टस समिट में पूरे दो दिन शामिल होना चाहता था लेकिन समय अभाव की वजह से यह संभव नहीं हो पाया। अपने दस मिनट के संबोधन में प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि यह ग्लोबल समिट सिर्फ मध्यप्रदेश के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए बेहद अहम हैं क्योंकि यहां जो भी निवेश होगा उससे प्रदेश ही नहीं देश का भी बड़ा फायदा होगा। अपना संबोधन समाप्त कर वह समिट स्थल पहुंचे जहां उन्होंने शंखनाद कर दीप प्रज्वलित किया और समिट का औपचारिक उद्घाटन किया। इसके बाद बॉलिवुड गायक शान ने मध्यप्रदेश गान प्रस्तुत किया। इन्वेस्टर्स समिट में भाग लेने आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समिट को संबोधित करते हुए कहा कि यह समिट एक ऎसा कार्य है जिसमें मुझे पूरे दो दिन शामिल होना चाहिए था लेकिन में ऎसा नहीं कर पाया लेकिन अगली बार जरूर कोशिश करूंगा। उन्होंने कहा कि देश की ताकत राज्यों में है और जो इसे समझता है वही देश का आगे बढ़ा सकता है। देश को आगे बढ़ाने के लिए राज्यों का आगे बढ़ना बेहद जरूरी है। केन्द्र और राज्य स्तंभ की तरह है सिर्फ एक स्तंभ मजबूत हो तो काम नहीं होगा इसके लिए सभी स्तंभों को मजबूत करने की जरूरत है। केन्द्र का यह दायित्व है कि सभी को लेकर आगे बढ़े।प्रधानमंत्री ने देश के विकास के लिए टीम इंडिया का कंसेप्ट देते हुए कहा कि टीम इंडिया से मेरा मतलब है प्रधानमंत्री और सभी राज्यों के मुख्यमंत्री मिलकर देश के विकास में योगदान दे तो फिर हम देखेगें की देश उन्नती की नई ऊंचाईयों का छूता है। मुख्यमंत्री रहते हुए मेरा अनुभव रहा है कि केन्द्र और राज्य में कभी 36 का आंकड़ा नहीं होना चाहिए। यह आंकड़ा बेहद खराब होता है। यदि यह आंकड़ा नहीं है तो प्रदेश विकास करता है लेकिन यदि दोनों के बीच यह आंकड़ा है तो इसका नुकसान कितना होता है यह शिवराजसिंह जी भी बड़ी अच्छी तरह जानते हैं क्यों कि उन्होंने भी दस साल इसे देखा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह के नेतृत्व की तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यदि, निती, नियत, ईरादा, लगन, साहस और लक्ष्य हो तो कोईं भी बीमार राज्य विकासशील बन सकता है और इसका सबसे बड़ा उदाहरण मुख्यमंत्री शिवराजसिंह और उनकी टीम ने दिया है जिसके लिए वह सभी अभिनंदन के पात्र हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने समिट को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री की तारीफों के पुल बांधाते हुए कहा कि उन्हें केन्द्र में शपथ लिए मात्र चार महीनें हुए हैं लेकिन इन चार महीनों में उन्होंने स्वयं का ही नहीं बल्कि देश का मान बढ़ाया है। उनकी भूटान, नेपाल और जापान की यात्रा से देश का लाभ हुआ। मैं आज भावविभोर हूं की वह हमारे बीच मौजूद हैं। उन्होंने ब्रिक्स देशें के समिट में भाग लिया और इसके बाद ब्रिक्स बैंक की घोषणा हुई जिसका अध्यक्ष भारत बना। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने पिछले 7 सालों में प्रदेश की विकास दर लगातार दोहरे अंकों में होनें की बात कही। मुख्यमंत्री ने उन सभी उद्योगपतियों का भी धन्यवाद किया जिन्होंने प्रदेश में निवेश किया और कहा कि उन्हें यहां रूकना नहीं है बल्कि और आगे जाना है। मध्यप्रदेश वह राज्य है जो कि एक बार किया का हाथ पकड़ता है तो फिर छोड़ता नहीं है।समिट के औपचारिक उद्घाटन के बाद प्रदेश की उद्योग मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए स्वागत भाषण दिया जिसमें उन्होंने भाजपा सरकार की केंन्द्र और प्रदेश में उपलब्घियों का उल्लेख करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश 2005 से पहले एक बीमार राज्य था लेकिन सरकार बदलने के बाद प्रदेश ने लगातार विक ास किया और आज प्रदेश की कृषि विकास दर और जीडीपी दुगुनी हो गई है। उद्योग मंत्री ने यह भी कहा कि जिस तरह सत्ता परिवर्तन के बाद गुजरात ने मोदी जी के नेतृत्व में यह साबित किया की विकास केवल सहीं नेतृत्व से हो सकता है वैसे ही मध्यप्रदेश ने भी यह साबित किया है। अपने भाषण में उद्योग मंत्री ने आगे कहा कि देश में सरकार बदलने के मात्र तीन महिनों में देश में जो परिवर्तन आया है वह सबके सामने हैंप्रधानमंत्री के अलावा समिट में भाग लेने के लिए देश के कई जाने मानें उद्योगपति भी सुबह से ही इंदौर पहुंचना शुरू हो गए थे। इनमें केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, हीरो मोटोकॉर्प के पवन मुजाल, मेदांत ग्रुप के डॉ. नरेश त्रेहान, रिलायंस गुप के मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी, फ्यूचर ग्रुप के किशोर बियानी आदी शामिल हैं। इनके अलावा कुल 28 देशों के एबेंसेडर और 9 देशों के हाई कमिश्नर भी मौजूद हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

गाँव-गाँव में उद्योगों का जाल बिछेगा

ट्राइडेंट समूह की टेरी टॉवल इकाई मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार के भरपूर अवसर मिल सकें, इसके लिये गाँव-गाँव में लघु, मध्यम और बड़े उद्योगों का जाल बिछाया जायेगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही देश के औद्योगिक नक्शे में प्रदेश की विशिष्ट पहचान बनेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज सीहोर जिले के बुदनी में ट्राइडेंट समूह की 1600 करोड़ लागत की टेरी टॉवल इकाई का शुभारंभ कर रहे थे।मुख्यमंत्री चौहान ने इस मौके पर 2400 करोड़ की लागत से बनने वाले संयुक्त टेक्सटाइल परियोजना की आधारशिला भी रखी। राजस्व एवं जिला प्रभारी मंत्री रामपाल सिंह भी मौजूद थे।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पिछले एक दशक में मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश का सकारात्मक माहौल बना है। समूह के चेयरमेन राजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि टेरी टॉवल इकाई विश्व की सबसे बड़ी टेरी टॉवल इकाई है। इसमें 6000 लोगों को रोजगार मिला हुआ है। उन्होंने बताया कि 2400 करोड़ की लागत से बनने वाली संयुक्त टेक्सटाइल परियोजना से 8000 और लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। चेयरमेन श्री गुप्ता ने विद्यालयों में बालिकाओं के शौचालयों के निर्माण के लिये 21 लाख का चेक भी भेंट किया। कार्यक्रम में प्रख्यात गायक नितिन मुकेश ने गीतों की प्रस्तुति दी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

"डिजिटल भारत के सपने को साकार करता मध्यप्रदेश

ईएमसी बनायेंगे मध्यप्रदेश को इलेक्ट्रॉनिक मेन्युफेक्चरिंग में आत्म-निर्भर 'डिजिटल भारत'' के विजन को पूरा करने में मध्यप्रदेश महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। भोपाल के पास बड़वई और जबलपुर के पास पूर्वा में स्थापित होने वाले देश के पहले दो इलेक्ट्रॉनिक मेन्युफेक्चरिंग क्लस्टर (ईएमसी) मध्यप्रदेश में सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक हार्डवेयर मेन्युफेक्चरिंग के क्षेत्र में निवेश आकर्षित कर इसे इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों में आत्म-निर्भर बनाने में सहायक होंगे। 'डिजिटल इंडिया'' के विजन को मूर्तरूप देने में ईएमसी को सातवें स्तम्भ के रूप घोषित किया गया है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक आयात को शून्य पर लाने का लक्ष्य है। इन दोनों ईएमसी से मध्यप्रदेश इलेक्ट्रॉनिक उद्योग का बड़ा केन्द्र बन जायेगा।योजना का प्रमुख उद्देश्य 'इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स डिजायन एण्ड मेन्युफेक्चरिंग (ईएसडीएम)' में निवेश को बढ़ाना है। ईएसडीएम सेक्टर में मोबाइल सेट सहित टेलीकॉम उपकरण, आप्टो इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी हार्डवेयर, बायोमेट्रिक/आइडेंटिटी डिवाइसेज, कन्ज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, ईएसडीएम उत्पादों के लिये पॉवर सप्लाय, मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर वेफरिंग, सोलर फोटोवॉल्टेइक्स, सेमीकंडक्टर चिप्स और कम्पोनेन्ट्स, ईएसडीएम उत्पादों के लिये एफएबी, एलईडी, एलसीडी, ऐवियोनिक्स, इलेक्ट्रो-मेकेनिकल कम्पोनेन्ट्स, नेनो-इलेक्ट्रॉनिक्स, ई-वेस्ट प्रोसेसिंग, ऑटोमोटिव इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रोनिक्स मेन्युफेक्चरिंग सर्विसेज शामिल हैं1योजना में गतिविधियाँईएमसी योजना में अनेक गतिविधि के लिये सहायता दी जायेगी। इनमें आंतरिक सड़कों का निर्माण, स्ट्रीट लाइट, वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट, इलेक्ट्रिसिटी सब स्टेशन, बेकअप पॉवर प्लांट, वेयर-हाउसिंग, कर्मचारियों के लिये हॉस्टल और मेस, अस्पताल, शिक्षा सुविधाएँ, शॉपिंग मॉल, शोध एवं विकास सेवाएँ, प्रशिक्षण सुविधा, आई.टी. अधोसंरचना, टेलीकॉम, पेकेजिंग, टेस्टिंग और सर्टिफिकेशन सुविधा, सुरक्षा, इलेक्ट्रिकल और मेकेनिकल सम्पत्तियाँ, टेक्स सपोर्ट, प्रदूषण नियंत्रण आदि शामिल हैं।मध्यप्रदेश में दी जाने वाली रियायतेंइलेक्ट्रानिक्स उद्योग को मध्यप्रदेश में अनेक प्रकार की रियायत और सुविधाएँ दी जा रही हैं। राज्य सरकार ने आई.टी. निवेश पॉलिसी 2014 लागू की है। इस नीति में सिंगल विण्डो क्लीयरेंस के माध्यम से सभी सुविधाएँ एक जगह दी जायेंगी। साथ ही ब्याज पर 5 प्रतिशत अनुदान, नई इकाइयों के लिये 25 प्रतिशत पूँजी निवेश अनुदान, आई.टी. इवेंट्स में शामिल होने के लिये स्टॉलों पर लगने वाले किराये का 50 प्रतिशत अनुदान, भूमि की कीमत पर 75 प्रतिशत छूट, वेट और सीएसटी रिफण्ड, स्टाम्प ड्यूटी में रियायतें, स्किल गेप ट्रेनिंग में लागत के 50 प्रतिशत तक की प्रतिपूर्ति, केप्टिव पॉवर जनरेशन और उपयोग के लिये अनुकूल नीति, एन्ट्री टेक्स का लाभ और विस्तार तथा आधुनिकीकरण के लिये सुविधाएँ दी गई हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मध्यप्रदेश में सुशासन के लिये मंथन

शासन की प्रक्रियाओं में बदलाव जरूरी प्रदेश में शासन-प्रशासन की प्रक्रियाओं को अधिक लोकोन्मुखी बनाने और लोक सेवाओं के प्रदाय को प्रभावी बनाने के लिये शुरू की गई विचार-विमर्श की प्रक्रिया मंथन - 2014 में विभिन्न मुद्दों पर करीब 450 अनुशंसाएँ और सुझाव प्राप्त हुए। स्थानीय प्रशासन अकादमी में आयोजित मंथन - 2014 के समापन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बदलती परिस्थितियों के अनुरूप लोकहित में शासन-प्रशासन की प्रक्रियाओं में बदलाव जरूरी है।श्री चौहान ने कहा कि हितग्राहीमूलक योजनाओं के संबंध में समग्र व्यवस्था, अधोसंरचना निर्माण, स्वास्थ्य-शिक्षा-सार्वजनिक वितरण प्रणाली, नियामक सेवाएँ, प्रशासनिक सुधार, वित्तीय संसाधनों को बढ़ावा-संसाधनों का अधिकतम उपयोग तथा आधुनिक तकनीक का उपयोग जैसे विषयों पर प्राप्त अनुशंसाओं पर संबंधित विभागों से एक माह के अंदर टिप्पणियाँ आमंत्रित की जायेंगी। विभागों से कहा गया है कि वे एक बार पुन: अनुशंसाओं पर गंभीरतापूर्वक विचार करें। मुख्य सचिव श्री अंटोनी डिसा इस कार्य का समन्वय करेंगे। इसके बाद वित्त एवं संबंधित विभागों की आपसी सहमति और मंत्रिमंडलीय समिति के अनुमोदन के बाद उन्हें निर्णय के रूप में लागू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रक्रियाओं और कानूनों में भी लोकहित की दृष्टि से बदलाव किया जायेगा।श्री चौहान ने कहा कि संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श के लिये गठित समूहों की ऐसी अनुशंसाएँ जो अत्यंत व्यवहारिक और लागू करने योग्य हैं उन्हें तत्काल प्रभाव से निर्णय के रूप में लागू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग आवश्यकतानुसार विषय-विशेषज्ञों की सेवाएँ भी ले सकते हैं।उल्लेखनीय है कि शासन-प्रशासन को लगातार सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के लिये शुरू की गई विचार-विमर्श की श्रंखला में यह तीसरा मंथन कार्यक्रम था।हितग्राहीमूलक योजनाओं के संबंध में गठित समूह का प्रस्तुतीकरण अपर मुख्य सचिव श्रीमती अरूणा शर्मा, वित्तीय संसाधनों को बढ़ावा-संसाधनों का अधिकतम उपयोग पर गठित समूह का प्रस्तुतीकरण अपर मुख्य सचिव श्री अजय नाथ, स्वास्थ्य-शिक्षा-सार्वजनिक वितरण प्रणाली पर गठित समूह का प्रस्तुतीकरण अपर मुख्य सचिव श्री एस.आर. मोहंती, अधोसंरचना निर्माण के लिये गठित समूह का प्रस्तुतीकरण प्रमुख सचिव जल संसाधन आर.एस जुलानिया, नियामक सेवाओं पर गठित समूह का प्रस्तुतीकरण प्रमुख सचिव गृह बी.पी. सिंह, प्रशासनिक सुधार पर गठित समूह का प्रस्तुतीकरण प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन के. सुरेश और आधुनिक तकनीक का उपयोग पर गठित समूह का प्रस्तुतीकरण अपर मुख्य सचिव एम.एम. उपाध्याय ने दिया। समूह द्वारा दिये गये प्रस्तुतीकरण के बाद उपस्थित विभागीय मंत्रियों तथा अधिकारियों ने सुझाव दिये।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

कोहरे की धुंध  में डूबा पूरा शहर

मौसम ने ली करवट, भीगा शहर, बढ़ गई ठिठुरनबीती रात भर की बारिश ने आज सुबह के मौसम का अंदाज ही बदल दिया। कोहरे ने शहर को कुछ इस तरह अपने आगोश में लिया कि दोपहर तक शाम का अहसास होता रहा। धुंध इतनी घनी थी कि सूरज को झांकने तक का मौका नहीं मिल रहा है।आज का तापमान14.7 डिग्री न्यूनतम24.3 डिग्री अधिकतम94% प्रतिशत आर्द्रता2.1 सेमी हुई बारिश मंगलवार की सुबह 8.30 बजे तक भोपाल में 2.1 सेमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विज्ञानी एसके डे ने बताया कि उत्तरी राजस्थान पर इनड्यूज साइक्लोनिक सर्कूलेशन और दक्षिण पश्चिम मप्र में अपर एयर साइक्लोनिक सर्कूलेशन बने हुए हैं। हवा में भी नार्दनली कम्पोनेंट बना हुआ है। अरब सागर से भी नमी आ रही है। इसी वजह से बारिश और कोहरे की स्थिति बन रही है। आने वाले 24 घंटों में भी मौसम का यही अंदाज रहने वाला है।मौसम विज्ञानी डे ने बताया कि अब यह सिस्टम पूर्वी मप्र की तरफ बढ़ रहा है। मौसम साफ होते ही दिन और रात के तापमान में पांच से छह डिग्री तक की गिरावट का अनुमान है। इससे ठंड और बढ़ेगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मध्यप्रदेश में सुशासन के लिये मंथन

शासन की प्रक्रियाओं में बदलाव जरूरी प्रदेश में शासन-प्रशासन की प्रक्रियाओं को अधिक लोकोन्मुखी बनाने और लोक सेवाओं के प्रदाय को प्रभावी बनाने के लिये शुरू की गई विचार-विमर्श की प्रक्रिया मंथन - 2014 में विभिन्न मुद्दों पर करीब 450 अनुशंसाएँ और सुझाव प्राप्त हुए। स्थानीय प्रशासन अकादमी में आयोजित मंथन - 2014 के समापन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बदलती परिस्थितियों के अनुरूप लोकहित में शासन-प्रशासन की प्रक्रियाओं में बदलाव जरूरी है।श्री चौहान ने कहा कि हितग्राहीमूलक योजनाओं के संबंध में समग्र व्यवस्था, अधोसंरचना निर्माण, स्वास्थ्य-शिक्षा-सार्वजनिक वितरण प्रणाली, नियामक सेवाएँ, प्रशासनिक सुधार, वित्तीय संसाधनों को बढ़ावा-संसाधनों का अधिकतम उपयोग तथा आधुनिक तकनीक का उपयोग जैसे विषयों पर प्राप्त अनुशंसाओं पर संबंधित विभागों से एक माह के अंदर टिप्पणियाँ आमंत्रित की जायेंगी। विभागों से कहा गया है कि वे एक बार पुन: अनुशंसाओं पर गंभीरतापूर्वक विचार करें। मुख्य सचिव श्री अंटोनी डिसा इस कार्य का समन्वय करेंगे। इसके बाद वित्त एवं संबंधित विभागों की आपसी सहमति और मंत्रिमंडलीय समिति के अनुमोदन के बाद उन्हें निर्णय के रूप में लागू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रक्रियाओं और कानूनों में भी लोकहित की दृष्टि से बदलाव किया जायेगा।श्री चौहान ने कहा कि संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श के लिये गठित समूहों की ऐसी अनुशंसाएँ जो अत्यंत व्यवहारिक और लागू करने योग्य हैं उन्हें तत्काल प्रभाव से निर्णय के रूप में लागू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग आवश्यकतानुसार विषय-विशेषज्ञों की सेवाएँ भी ले सकते हैं।उल्लेखनीय है कि शासन-प्रशासन को लगातार सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के लिये शुरू की गई विचार-विमर्श की श्रंखला में यह तीसरा मंथन कार्यक्रम था।हितग्राहीमूलक योजनाओं के संबंध में गठित समूह का प्रस्तुतीकरण अपर मुख्य सचिव श्रीमती अरूणा शर्मा, वित्तीय संसाधनों को बढ़ावा-संसाधनों का अधिकतम उपयोग पर गठित समूह का प्रस्तुतीकरण अपर मुख्य सचिव श्री अजय नाथ, स्वास्थ्य-शिक्षा-सार्वजनिक वितरण प्रणाली पर गठित समूह का प्रस्तुतीकरण अपर मुख्य सचिव श्री एस.आर. मोहंती, अधोसंरचना निर्माण के लिये गठित समूह का प्रस्तुतीकरण प्रमुख सचिव जल संसाधन आर.एस जुलानिया, नियामक सेवाओं पर गठित समूह का प्रस्तुतीकरण प्रमुख सचिव गृह बी.पी. सिंह, प्रशासनिक सुधार पर गठित समूह का प्रस्तुतीकरण प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन के. सुरेश और आधुनिक तकनीक का उपयोग पर गठित समूह का प्रस्तुतीकरण अपर मुख्य सचिव एम.एम. उपाध्याय ने दिया। समूह द्वारा दिये गये प्रस्तुतीकरण के बाद उपस्थित विभागीय मंत्रियों तथा अधिकारियों ने सुझाव दिये।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

ई-रजिस्ट्री ..  सर्विस प्रोवाइडरों से मिलेंगे सी एम

राजधानी सहित पूरे प्रदेश में सर्विस प्रोवाइडरों की हड़ताल से ई-रजिस्ट्री व्यवस्था बुरी तरह बिगड़ गई है। हालात यह है कि पंजीयन विभाग ने अपनी वेबसाइट से रजिस्ट्री के जिलेवार आंकडे ही हटा दिए हैं, ताकि किसी को जानकारी न मिल पाए कि कुल कितनी रजिस्ट्रियां हुई हैं। शुक्रवार को भोपाल में डेढ़ दर्जन रजिस्ट्री ही हो पाई। बताया जा रहा है कि अब ई-रजिस्ट्री को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ही निर्णय लेंगे। दरअसल, विभाग सर्विस प्रोवाइडर्स की नहीं सुना रहा है। आज सर्विस प्रोवाइडर्स ने मुख्यमंत्री से मिलने का समय लिया है। संभवत: दोपहर बाद ये लोग सीएम से मिलेंगे और ई-रजिस्ट्री और बार-बार सर्वर डाउन होने से आम जनता को होने वाले नुकसान को लेकर जानकारी दी जाएगी। सर्विस प्रोवाइडर्स सीएम से मुलाकात कर ई-रजिस्ट्री को मैनुअली करने की मांग करेंगे।सेवा प्रदाता एवं विधि व्यवसायी समिति भोपाल के सदस्य महेश कुमार मौर्या ने बताया कि हम आज मुख्यमंत्री से मुलाकात कर ई-रजिस्ट्री की दिक्कतें बताएंगे, इस संबंध में प्रमुख सचिव एसके मिश्रा से बात की है। मुलाकात के बाद ही हड़ताल का रूख तय होगा। पंजीयन विभाग के कुछ अफसर अपने अहम के कारण जनता और शासन दोनों का नुकसान कर रहे हैं। आम दिनों के अपेक्षा चार गुना रजिस्ट्री कम हो रही है। इससे शासन को राजस्व की हानि हो रही है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

एमपी में दवा घोटाला ,एजी की रिपोर्ट में खुलासा

सरकार बचाव की मुद्रा में शैफाली गुप्ता मध्यप्रदेश के महालेखाकार ने अपनी ऑडिट रिपोर्ट में कहा है कि 28 करोड़ से ज्यादा की अमानक स्तर की दवाएं बिना जाँच किये सरकारी अस्पतालों से मरीजों को बाँट दी गई हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है और सरकार एजी की रिपोर्ट को झुठलाने में लग गई है। महालेखाकार [एजी ] के ऑडिट में खुलासा हुआ है की मध्यप्रदेश के सरकारी अस्पतालों में गरीबों और आम लोगों को दी जाने वाली दवाओं का लैब में परिक्षण ही नहीं किया गया कि वे किस स्तर की थीं , मध्यप्रदेश के कमिश्नर हेल्थ को मई 2014 में भेजी रिपोर्ट में एकाउंटेंट जनरल ने सन 2010 . 2011 ,2012 ,2013 का हवाला देते हुए कहा है कि इस दौरान कुल 69 .67 करोड़ रुपये की दवाएं कुछ जिलों में खरीदी गईं जिनमें से 28 करोड़ 72 लाख की दवाओं की गुणवत्ता संदेह के घेरे में है क्योंकि इन्हे किसी लैब में टेस्ट नहीं करवाया गया। एकाउंटेंट जनरल ने सरकार को 28 दवाओं की सूचि भी भेजी है जिन्हे तमिलनाडु की मेडिकल सर्विस कॉर्पोरेशन ने अमानक बताया है। इसके बावजूद इन दवाओं को मरीजों को बाँट दिया गया ,जबकि नियम यह है कि दवा खरीद की तीन दिन के भीतर हर बैच की दवा के नमूने जाँच के लिए अधिकृत लैब में भेजे जाने चाहिए और उसके रिजल्ट के बाद दवा का इस्तेमाल किया जाना चाहिए । इस खुलासे के बाद मध्यप्रदेश सरकार ने डॉक्टर्स को इस सम्बन्ध में चुप रहने की सलाह दी है और सरकार सिरे से इस मसले को नकारने में लगी है और सरासर झूठ बोल रही है स्वास्थ्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का कहना है यह रिपोर्ट पुरानी है ,इस मामले में हम योगीराज शर्मा को बर्खास्त भी कर चुके हैं । दवा खरीद में गड़बड़ियों को लेकर मध्यप्रदेश पहले से ही बदनाम रहा है । कांग्रेस तीन दिनों से इस मसले पर स्वास्थ्य मंत्री के घर और स्वास्थ्य विभाग के दफ्तर पर प्रदर्शन कर रही हैं । वहीँ डॉक्टर्स का कहना है इस मामले की जाँच होना चाहिए क्योंकि ऐसी दवाएं कई बार मरीजों के लिए घातक साबित हो सकती हैं । अमानक पाई गई दवाएं भोपाल ,बालाघाट ,होशंगाबाद ,धार ,मंडला ,जबलपुर ,उमरिया ,इंदौर ,छिंदवाड़ा ,अशोकनगर ,श्योपुर ,गुना ,बड़वानी अनूपपुर जिलों में बांटी गई हैं । इस मामले के सामने आने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि अफसरों ,दवा सप्लायरों और नेताओं की साठगांठ यह दवा घोटाला चल रहा है , प्रदेशभर के कर्मचारी संघों ने इस मामले की सीबीआई जाँच की मांग की है । इस मामले के सामने आने के बाद सरकार ने प्रेस नोट जारी कर कहा हैं कि मध्यप्रदेश में दवाइयों के शासकीय उपार्जन के संबंध में प्राप्त महालेखाकार के प्रतिवेदन के जिन मुद्दों को उठाया जा रहा है, वे मुद्दे वित्तीय वर्ष 2009 -10 से वर्ष 2011-12 की अवधि के हैं। इन पर पृथक से विधि सम्मत कार्यवाही प्रचलन में है तथा नियमानुसार निराकरण किया जाएगा।वर्ष 2009 से 2012 के प्रतिवेदन से वर्तमान में लागू सरदार वल्लभभाई पटेल औषधि वितरण योजना का कोई संबंध नहीं है। यह योजना नवंबर 2012 से लागू हुई है। प्रदेश में योजना का श्रेष्ठ क्रियान्वयन हो रहा है जो कई प्रांतों से बेहतर है। कई राज्य इस तरह की योजना प्रारंभ ही नहीं कर पाये हैं। इसके साथ ही कुछ राज्यों में जेनेरिक दवाएँ सशुल्क दी जा रही हैं। मध्यप्रदेश में इनके नि:शुल्क दिये जाने की व्यवस्था है।राज्य में जेनेरिक औषधियों के क्रय से लगभग 1000 करोड़ रुपये की बचत हो रही है। जेनेरिक दवाइयाँ गुणवत्ता प्रभाव में रासायनिक रूप, शुद्धता, मात्रा, सुरक्षा और गुणवत्ता की दृष्टि से ब्रॉण्डेड दवा के समान ही होती है तथा 25 से 75 प्रतिशत सस्ती होती है। भारत इन औषधियों का बड़ा निर्यातक भी है। ऐसी कुछ कंपनियाँ जिनके व्यवसायिक हित प्रभावित हो रहे हैं, वे पुराने प्रकरण का भ्रामक उल्लेख कर भ्रम फैला रही है।कुछ समय से मध्यप्रदेश में योजना में दी जा रही दवाओं के कुछ नमूने अमानक पाये जाने की बात भी कही जा रही है। वास्तव में लगभग 2500 सेम्पल में से 147 नमूने प्रयोगशाला जाँच में अमानक स्तर के सिर्फ इसलिए माने गये क्योंकि टेबलेट के रंग में कुछ अंतर था। अस्पतालों के लिये दवाओं की आपूर्ति में यदि विलम्ब होता है तो आवश्यकता को देखते हुए रोगियों के हित में लोकल पर्चेस की भी व्यवस्था है। जिन 147 दवा नमूनों को अमानक कहा गया उनमें से 140 स्थानीय स्तर पर निजी दवा विक्रेताओं से ली गई।स्वास्थ्य विभाग ने आईटी के प्रयोग से पारदर्शिता का परिचय दिया। दवाओं की खरीदी और अन्य कार्यों में भी यही व्यवस्था लागू है। ई-टेन्डरिंग के माध्यम से डब्ल्यू. एच.ओ.जी.एम.पी. निर्माताओं से ही जेनेरिक औषधियां क्रय की जा रही हैं। देश की सर्वश्रेष्ठ संस्था टी.एन.एम.एस.सी. के माध्यम से वर्ष 2010-11 और 2011-12 में औषधि उपार्जन का कार्य किया गया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मनरेगा में अपने अनुसार निर्माण कार्य

नयी हितैषी आवेदन-पत्र योजना लागू मनरेगा के पात्र ग्रामीण परिवार ''हितैषी'' आवेदन-पत्र देकर हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। वे अब हितैषी आवेदन-पत्र ग्राम पंचायतों में देकर उनकी कृषि भूमि अथवा आवासीय परिसर में मनरेगा से कराये जाने वाले कामों की मांग कर सकते हैं। साथ ही इस कार्य में कौन-कौन से जाबकार्डधारी परिवार काम कर सकते हैं उनके नामों का भी सुझाव दे सकते हैं। इस पहल से ग्रामीण परिवारों के यहाँ जरूरत की परिसंपत्तियों का निर्माण तो होगा ही ग्रामीण श्रमिकों को काम के अवसर भी मुहैया हो सकेंगे।अपर मुख्य सचिव अरूणा शर्मा ने इस संबंध में जिलों के कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायतों को निर्देश जारी किये हैं। कहा गया है कि प्रदेश के 42 जिलों की 268 सूखाग्रस्त तहसील में आने वाली 225 जनपद की 16 हजार 560 ग्राम पंचायत में मनरेगा से 150 दिन का रोजगार ग्रामीण जाबकार्डधारी परिवारों को मुहैया कराया जाये। साथ ही मनरेगा के पात्र हितग्राही जैसे अनुसूचित जाति, जनजाति, बीपीएल, इंदिरा आवास से लाभांवित परिवार, भूमि सुधार के हितग्राही, वनाधिकार पट्टाधारी, लघु-सीमांत कृषक आदि ग्रामीण परिवारों को मनरेगा की हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ दिया जाये।ग्रामीण परिवार द्वारा दिये गये हितैषी आवेदन-पत्रों का पंजीयन कर आवेदक को पावती भी दी जायेगी। जिलों की ग्राम पंचायतों के सेक्टर में माह में निर्धारित दिन को होने वाले रोजगार संवाद दिवस में ''हितैषी'' आवेदन-पत्रों के बारे में जानकारी दी जायेगी जिससे वे ग्राम पंचायत में आवेदन कर सकें।निर्देशों में मनरेगा में कृषि आधारित तथा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के कार्यों को प्राथमिकता देने का भी कहा गया है। ''हितैषी'' आवेदन पत्रों को भू-धारक ग्रामीण कृषक परिवारों को भी उपलब्ध कराया जायेगा ताकि वे निर्धारित प्रपत्र में आवेदन कर सकें। ''हितैषी'' आवेदन पत्र का प्रारूप मध्यप्रदेश राज्य रोजगार गारंटी परिषद की वेबसाईट www.nregs-mp.org पर भी उपलब्ध है।मनरेगा से ग्रामीण परिवार ये कार्य करा सकेंगे1. कपिलधारा कूप/खेत तालाब/लघु तालाब/स्टापडेम 2. नंदन फलोद्यान 3. नर्सरी निर्माण 4. रेशम उत्पादन हेतु शहतूत वृक्षारोपण 5. भूमि-सुधार/मेढ़ बंधान 6. मीनाक्षी तालाब 7. सिंचाई के लिये वाटर कोर्सेंस/फील्ड चैनल निर्माण 8. निकटतम तालाब से गाद की ढुलाई/बंजर भूमि विकास 9. जल भराव क्षेत्र में निकास मार्ग निर्माण 10. नाडेप टांका/वर्मी कम्पोस्ट 11. बायोगैस 12. पशु शेड/संजीवक गड्ढे (तरल जैव खाद) 13. शौचालय 14. सोकपिट निर्माण 15. रिचार्ज पिट 16. इंदिरा आवास 17. मुख्यमंत्री आवास 18. मुख्यमंत्री अंत्योदय आवास।'हितैषी' में प्राप्त होने वाले आवेदनों पर ग्राम सभा द्वारा लेबर बजट और सबसे पात्र हितग्राही की पुष्टि के बाद कार्य करवाये जायेंगे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

राजभाषा विभाग होगा पुनर्जीवित

राजभाषा विभाग को पुनर्जीवित किया जाएगा। हिंदी दिवस पर हिंदी के क्षेत्र में काम करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए विश्व-स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन भोपाल में होगा। इसमें पांच श्रेणी में हिंदी की अभूतपूर्व सेवा करने वालों को प्रतिवर्ष पुरस्कार दिया जाएगा। ये बातें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहीं। वेशहीद भवन में ‘हिन्दी पर्व’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद भी हिंदी के साथ अंग्रेजियत की कुंठा के कारण अन्याय हो रहा है। हिंदी बोलने से मान घटता है, इस कुंठा से मुक्त होना होगा। विभिन्न देशों की यात्राओं से मिले अनुभवों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि उन्होंने सब जगह हिंदी में ही संबोधन दिए। इस अवसर पर कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता, संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री सुरेंद्र पटवा, अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय के उप कुलपति मोहनलाल छीपा, प्रमुख सचिव संस्कृति मनोज श्रीवास्तव और संस्कृति संचालक रेणु तिवारी भी विशेष रूप से मौजूद थे।इस अवसर पर राजकुमार बंसल, डॉ. मुनेश्वर गुप्ता, डॉ. मनोहर भंडारी, ओमप्रकाश श्रीवास्तव और सी-डेक संस्था ने प्राप्त किए। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय के कुलपति

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

कुत्ता मेरे घर का सदस्य

.अलीराजपुर मे कुत्ते का नाम राशन कार्ड मे शामिल करने की गुहार...प्रशासन को आदिवासी महिला अन्नू उफ॔ नानुबाई पति सजमसिंह निवासी " कटवाड" ने दिया आवेदन,लिखा पालतू कुत्ता सोनू घर के सदस्य जैसा,लिहाजा परिजनो की श्रेणी मे शामिल करे।पहले भी जुड़ा था नाम,मालूम पड़ने पर खाघ विभाग ने काट दिया था।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

टॉप के उद्योगपति इंदौर आएंगे

इंदौर में 8 से 10 अक्टूबर तक होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होने के लिए देश के करीब- करीब सभी शीर्षस्थ उद्योगपतियों ने अपनी सहमति दे दी है। इन उद्योगपतियों के अलावा 11 देशों के राजपूतों और उच्चायुक्तों की सहमति भी राज्य सरकार को मिल गई है। इनमें रिलायंस इंस्डस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमेन मुकेश अंबानी, आईटीसी लिमिटेड के चेयरमेन योगेश चंद्र देवेश्वर, मुद्रा पोर्ट एंड सेज लि. के सीएमडी गौतम अडानी, रिलायंस ग्रुप के चेयरमेन अनिल अंबानी, एस्सार ग्रुप के चेयरमेन शशि रुइया, जेपी ग्रुप के मनोज गौर, वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज लि. के एमडी अनिरुद्ध धूत, गोदरेज समूह के चेयरमेन आदि गोदरेज, प्रोक्टर एंड गेम्बल के सीईओ शांतनु खोसला, वोल्वो गु्रप के इंडिया हेड फिलिपी डिव्री, किर्लोस्कर ब्रदर्स लि. के सीएमडी संजय किर्लोस्कर, अपोलो हॉस्पिटल लिमि. के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रताप रेड्डी, जेके टायर के रघुपति सिंघानिया, एलएपीपी इंउिया के एमडी मार्क जारल्ट शामिल है। इसके अलावा गूगल इंडिया के एमडी राजन आनंदन, लुपिन लिमिटेड के डायरेक्टर केआर गुप्ता, रेनबेक्सी लेबोरेटरीज के ग्लोबल हेड उमंग चतुर्वेदी, केडबरी इंडिया के अध्यक्ष आनंद कृपालु, हिंदुस्तान कोकाकोला ब्रेवरीज लि. के सीईओ टी. कृष्ण कुमार, भारत फोर्ज लिमिटेड के चेयरमेन बाबा एन कल्याणी, एक्सिस बैंक की एमडी शिखा शर्मा, जॉन डेरे के सीईओ सतीश नादीगर तथा फोर्ब्स मोटर के चेयरमेन डॉ. अभय फिरोदिया ने राज्य सरकार को अपने आने की सूचना भेज दी है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

टॉप के उद्योगपति इंदौर आएंगे

इंदौर में 8 से 10 अक्टूबर तक होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होने के लिए देश के करीब- करीब सभी शीर्षस्थ उद्योगपतियों ने अपनी सहमति दे दी है। इन उद्योगपतियों के अलावा 11 देशों के राजपूतों और उच्चायुक्तों की सहमति भी राज्य सरकार को मिल गई है। इनमें रिलायंस इंस्डस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमेन मुकेश अंबानी, आईटीसी लिमिटेड के चेयरमेन योगेश चंद्र देवेश्वर, मुद्रा पोर्ट एंड सेज लि. के सीएमडी गौतम अडानी, रिलायंस ग्रुप के चेयरमेन अनिल अंबानी, एस्सार ग्रुप के चेयरमेन शशि रुइया, जेपी ग्रुप के मनोज गौर, वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज लि. के एमडी अनिरुद्ध धूत, गोदरेज समूह के चेयरमेन आदि गोदरेज, प्रोक्टर एंड गेम्बल के सीईओ शांतनु खोसला, वोल्वो गु्रप के इंडिया हेड फिलिपी डिव्री, किर्लोस्कर ब्रदर्स लि. के सीएमडी संजय किर्लोस्कर, अपोलो हॉस्पिटल लिमि. के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रताप रेड्डी, जेके टायर के रघुपति सिंघानिया, एलएपीपी इंउिया के एमडी मार्क जारल्ट शामिल है। इसके अलावा गूगल इंडिया के एमडी राजन आनंदन, लुपिन लिमिटेड के डायरेक्टर केआर गुप्ता, रेनबेक्सी लेबोरेटरीज के ग्लोबल हेड उमंग चतुर्वेदी, केडबरी इंडिया के अध्यक्ष आनंद कृपालु, हिंदुस्तान कोकाकोला ब्रेवरीज लि. के सीईओ टी. कृष्ण कुमार, भारत फोर्ज लिमिटेड के चेयरमेन बाबा एन कल्याणी, एक्सिस बैंक की एमडी शिखा शर्मा, जॉन डेरे के सीईओ सतीश नादीगर तथा फोर्ब्स मोटर के चेयरमेन डॉ. अभय फिरोदिया ने राज्य सरकार को अपने आने की सूचना भेज दी है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

सैलानियों को वीकेंड मनाने तैयार हो रहा हनुवंतिया टापू

जल-महोत्सव में बसाया जायेगा टेन्ट का नगर वीकेंड (Weekend) पर अपने परिवार के संग उपयुक्त और नजदीकी स्थान की तलाश करने वाले पर्यटन के शौकीन लोगों को अब ज्यादा दूर जाने तथा इंतजार की जरूरत नहीं पड़ेगी। सैलानियों को इंदिरा सागर बाँध स्थित हनुवंतिया टापू पर वीकेंड मनाने की सहूलियत मिलने जा रही है। राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा हनुवंतिया टापू को एक आकर्षक पर्यटन-केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहाँ पर्यटकों के रुकने के लिये 10 कॉटेज बनाये गये हैं। एक क्रूज तथा दो मोटर-बोट का इंतजाम किया गया है। उल्लेखनीय है कि पर्यटन-स्थल पर सैलानियों के पहुँचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। पर्यटन विकास निगम द्वारा हनुवंतिया पर बोट-क्लब एवं रेस्टोरेंट तैयार करवाये गये हैं। पर्यटन सुविधाएँ विकसित करने के लिये निगम द्वारा लगभग 8 करोड़ रुपये व्यय किये जा रहे हैं। टापू को हरा-भरा बनाने के लिये पौध-रोपण भी किया गया है। यहाँ वॉटर-स्पोर्ट कॉम्पलेक्स भी स्थापित किया जारहा है।उल्लेखनीय है कि इंदिरा सागर बाँध स्थित हनुवंतिया टापू पर आगामी 12 से 21 फरवरी, 2016 तक जल-महोत्सव किया जायेगा। इसके लिये तकरीबन 120 से अधिक टेंट स्थापित कर इसे पर्यटन नगरनुमा बसाया जायेगा। इसी स्थान पर सैलानियों को 'वॉटर टूरिज्म' की सौगात मिलेगी। साहसिक एवं रोमांचकारी पर्यटन का लुत्फ उठाने के शौकीन सैलानियों के लिये यह स्थान पसंदीदा जगह बन सकेगा। जल-महोत्सव के दौरान वॉटर-स्पोर्ट, पतंगबाजी, व्हालीबाल आदि स्पर्धा होगी। फूड एवं क्रॉफ्ट बाजार भी सजेगा।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा के अनुसार प्रदेश में वॉटर-टूरिज्म को प्रोत्साहित करने एवं इसके लिये देश-विदेश के सैलानियों को आकर्षित करने के उद्देश्य से 'जल-महोत्सव' का व्यापक रूप से आयोजन किया जा रहा है। म.प्र. राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा इसके सुरुचिपूर्ण और सुव्यवस्थित रूप से आयोजन के लिये जरूरी तैयारियाँ शुरू कर दी गयी हैं। सचिव मुख्यमंत्री एवं आयुक्त पर्यटन श्री हरिरंजन राव द्वारा स्वयं 'जल-महोत्सव' की नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

भोपाल में बनेगा फार्मा पार्क

केन्द्रीय उर्वरक, रसायन एवं फार्मास्युटिकल मंत्री अनंत कुमार ने कहा है कि भोपाल में फार्मा पार्क बनाया जायेगा। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि मध्यप्रदेश मेडिकल डिवाइसेस बनाने वाला देश का पहला राज्य मध्यप्रदेश बने। श्री अनंत कुमार आज यहाँ छठवीं अंतर्राष्ट्रीय ईको कोर्स एवं वर्कशाप के उदघाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में अगले शैक्षणिक सत्र से स्कूली पाठ्यक्रम में जीवन-शैली पर आधारित पाठ शामिल किया जायेगा।केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि आज बहुत सी बीमारियाँ जीवन-शैली के कारण हो रही हैं। जीवन-शैली के बारे में पाठ्यक्रम में पढ़ाया जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिये मध्यप्रदेश देश का ऐसा राज्य है जहाँ विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानदण्डों के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाएँ संचालित की जा रही हैं। उन्होंने हृदय से संबंधित बीमारियों के पीछे भी वर्तमान जीवन-शैली को दोषी माना। उन्होंने कहा कि जीवन-शैली के कारण मधुमेह की बीमारी होती है और उससे हृदय की बीमारी होती है। आज देश में मधुमेह के आठ करोड़ मरीज हैं। देश में हर घंटे 350 लोग हृदयाघात से मरते हैं। हृदयाघात से होने वाली हर दस मौत में से दो मरीज तीस वर्ष से कम उम्र के होते हैं। इससे बचने के लिये हमें रोकथाम, जागरूकता और उपचार पर ध्यान देना होगा। वर्तमान जीवन-शैली की वजह से कम उम्र में यह बीमारी हो रही है। उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम में योग, व्यायाम, अनुशासन, भोजन पद्धति के बारे में बताया जाना चाहिये। तहसील और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तक कार्डियक इमरजेंसी के लिये व्यवस्था होना चाहिये। उन्होंने कहा कि ईको मशीन प्रत्येक जिला मुख्यालय पर होना चाहिये।मुख्यमंत्री चौहान ने केन्द्रीय मंत्री श्री कुमार के सुझावों पर कहा कि मध्यप्रदेश में अगले शैक्षणिक सत्र से बेहतर जीवन-शैली का पाठ पाठ्यक्रम में शामिल किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में बड़े स्वास्थ्य संस्थानों को आने के लिये प्रोत्साहित किया जायेगा। आगामी अक्टूबर माह में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में हेल्थ केयर पर फोकस रहेगा। उन्होंने कहा कि शरीर सब धर्मों के पालन का माध्यम है इसलिये शरीर स्वस्थ होना चाहिये। ईको कार्डियोग्राफी मानवता के लिये वरदान है। हृदय की नियमित जाँच होना जरूरी है। प्रदेश में गरीबों के इलाज के लिये राज्य बीमारी सहायता कोष गठित किया गया है। मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से भी बीमारियों के लिये सहायता दी जाती है।स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना जैसी अभिनव योजना शुरू की गई है। प्रदेश के शासकीय अस्पतालों में चार लाख मरीज को प्रतिदिन नि:शुल्क दवा वितरित की जाती है और 75 हजार मरीज की प्रतिदिन नि:शुल्क जाँच की जाती है। प्रदेश में संस्थागत प्रसव 22 से बढ़कर 86 प्रतिशत हो गया है। एम्बुलेंस 108 योजना से हर माह 81 हजार लोग लाभान्वित हो रहे हैं।ईको कार्डियोग्राफी के विश्व विख्यात विशेषज्ञ डॉ. नवीन सी. नंदा ने कहा कि मध्यप्रदेश स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहा है। ईको कार्डियोग्राफी विशेषज्ञ डॉ. आई.वी. विजयलक्ष्मी ने कहा कि मध्यप्रदेश में बच्चों के हृदय रोग के उपचार का केन्द्र स्थापित करें। डॉ. पंकज मनोरिया ने वर्कशाप के बारे में जानकारी दी। डॉ. पी.सी. मनोरिया ने स्वागत भाषण दिया।कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार और मुख्यमंत्री चौहान ने डॉ. नवीन पी नंदा और डॉ. आई.वी. विजयलक्ष्मी को लाईफ टाईम अचीव्हमेंट अवार्ड से सम्मानित किया। इसी तरह डॉ. संजय मित्तल और डॉ. समीर श्रीवास्तव को अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस तथा डॉ. शांतनु सेन गुप्ता को स्पेशल सर्विस अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री रामपाल सिंह और सांसद आलोक संजर, डॉ. एस.के. पाराशर सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आये चिकित्सक शामिल थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मंत्री  गुप्ता ने ली 55 बच्चों की जिम्मेदारी

भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 55 कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने की जिम्मेदारी मेरी और मेरे साथियों की है। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने यह बात प्रथम जिला-स्तरीय स्नेह सरोकार सम्मेलन में कही। सम्मेलन अति-कुपोषित बच्चों को गोद लेने के लिये जन-भागीदारी को बढ़ाने के लिये किया गया था। श्री गुप्ता ने कहा कि जो कार्य सरकारी-स्तर पर संभव नहीं होगा, उसे निजी-स्तर पर पूरा करेंगे।श्री गुप्ता ने कहा कि आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को काम में कोई कठिनाई हो तो नि:संकोच बतायें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता भी इसे सेवा-भाव से करें, नौकरी की तरह नहीं। श्री गुप्ता ने कहा कि इस कार्य में अधिक से अधिक सामाजिक संस्थाओं को जोड़ा जाये। उन्होंने राजनैतिक कार्यकर्ताओं से भी कहा कि वे सिर्फ राजनीति ही नहीं, सकारात्मक कार्य भी करें।श्री गुप्ता ने इस क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्थाओं कादंबिनी, जन-संवेदना और लायन्स क्लब के पदाधिकारियों और आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रमाण-पत्र वितरित किये।लायन्स क्लब गोद लेगा 100 आँगनवाड़ी केन्द्रलायन्स क्लब के श्री कमल भण्डारी ने कहा कि क्लब 100 आँगनवाड़ी-केन्द्र गोद लेगा। इन केन्द्रों के कुपोषित बच्चों को सुपोषित किया जायेगा। पोषण विशेषज्ञ डॉ. अमिता सिंह ने बताया कि कुपोषित बच्चों को दिन भर में खाने के साथ चार चम्मच खाने का तेल खिलायें। इससे एक माह में लगभग एक किलोग्राम वजन बढ़ जायेगा।संयुक्त संचालक पूर्णिमा शुक्ला ने कहा कि कुपोषित बच्चों की संख्या जीरो करना है। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री संजय त्रिपाठी ने बताया कि जिले के 2400 में से 1400 बच्चों को गोद लिया जा चुका

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

अब "इन्टेन्शन टू इन्वेस्ट" के जरिये होगा निवेश

मध्यप्रदेश में चौथी बार आयोजित होने जा रही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में इस बार निवेशकों के लिये नई व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की मंशानुसार इस बार किसी भी निवेशक के साथ एमओयू नहीं होगा। इस बार निवेशकों से निवेश प्रस्ताव लिये जायेंगे। नई व्यवस्था में निवेशक अब सिंगल विंडो सिस्टम की वेबसाइट पर 'इन्टेंशन टू इन्वेस्ट' पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इच्छुक निवेशक ट्राइफेक की वेबसाइट http://www.mptrifac.org/ पर जाकर 'इन्टेन्शन टू इन्वेस्ट '' ऑप्‍शन को क्लिक कर दिये गये फार्म को भर कर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। फार्म में निवेशक अपने प्रस्तावित प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी, परियोजना की आवश्यकताएँ आदि की पूर्ति कर ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकता है। फार्म सबमिट करते ही प्रत्येक निवेशक को एक यूनिक नम्बर मिल जायेगा। इसकी पूर्ण जानकारी संबंधित जिले के जिला उद्योग केन्द्र और औद्योगिक केन्द्र विकास निगम को प्राप्त हो जायेगी।ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों की समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी गई। बैठक में उद्योग आयुक्त वी.एल. कांताराव ने उपस्थित औद्योगिक केन्द्र विकास निगम के सभी महाप्रबंधक तथा 53 जिला उद्योग केन्द्र के अधिकारियों से समिट के आयोजन के संबंध में चर्चा कर विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली। बैठक में ट्राइफेक के प्रबंध संचालक डी.पी. आहूजा भी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

अग्रोहा धाम तीर्थ-दर्शन योजना में शामिल

25 करोड़ रुपये से मैहर बनेगा मिनी स्मार्ट-सिटीमुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया वार्डों का भ्रमण मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को मैहर में विभिन्न वार्ड में घूमकर रहवासियों की समस्याएँ सुनीं। उन्होंने कहा कि मैहर को मिनी स्मार्ट-सिटी बनाया जायेगा। स्मार्ट-सिटी बनाने के लिये 25 करोड़ रुपये स्वीकृत किये जा रहे हैं।श्री चौहान ने कहा कि मैहर में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन, वेस्ट प्रोडक्ट से ऊर्जा, पूरे शहर में सी.सी.टी.व्ही. केमरे, नाली निर्माण, ऑडिटोरियम निर्माण और विष्णु सागर को सुंदर बनाया जायेगा।संत रविदास का भव्य मंदिर बनेगामुख्यमंत्री श्री चौहान ने मैहर में देवी-दर्शन के बाद संत रविदास मंदिर पहुँचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि मंदिर के आसपास की जमीन समिति को देकर यहाँ भव्य मंदिर बनवाया जायेगा।माफिया को हथकड़ी और गरीब को झोपड़ीश्री चौहान ने कहा कि भू-माफियाओं को हथकड़ी पहनाई जायेगी और गरीबों को झोपड़ी बनाने के लिये पट्टे दिये जायेंगे। उन्होंने पट्टे वितरण के लिये सर्वे के निर्देश दिये। श्री चौहान ने 4 जनवरी को मैहर में वृहद शिविर लगवाने के निर्देश दिये। शिविर में कमिश्नर और कलेक्टर उपस्थित रहकर लोगों की समस्याओं का निराकरण करेंगे। इस दौरान स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जायेगा।श्री चौहान ने वार्ड-9 में उत्तम प्रजापति और अमर वाल्मीक के घर पहुँचकर चाय पी और उनकी समस्याएँ सुनीं। उन्होंने राहुल मलिक की पुत्री वैष्णवी को इलाज के लिये सहायता राशि देने की बात कही। श्री चौहान ने ईदगाह मोहल्ला में मो. नफीस के घर चाय पी। उन्होंने सराय मोहल्ला में भी घूमकर रहवासियों की समस्याएँ सुनीं तथा मौके पर ही निराकरण के निर्देश दिये।मुख्यमंत्री ने अग्रवाल समाज की माँग पर हरियाणा के हिसार जिले में स्थित अग्रोहा-धाम को मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में शामिल करने की घोषणा की। पूर्व विधायक श्री नारायण त्रिपाठी ने क्षेत्रीय समस्याओं की जानकारी दी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

एम्स भोपाल से  दो डॉक्टरों ने दिया इस्तीफा

एम्स प्रबंधन को एक और झटका लगा है। यहां के दो वरिष्ठ डॉक्टरों ने अस्पताल को अलविदा कहने का फैसला ले लिया है। अस्पताल के जनरल सर्जरी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रामेंद्र जौहरी और फार्मेकोलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आशीष कक्कड़ मंगलवार को प्रबंधन को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। कैसे शुरू होगा अस्पताल गौरतलब है कि एम्स प्रबंधन आगामी दिसंबर से 500 बिस्तरों के अस्पताल को शुरू करने की बात कह रहा है, लेकिन इन दो महत्वपूर्ण विभागों के डॉक्टरों के इस्तीफे ने एम्स की तैयारियों पर ही प्रश्न-चिह्न लगा दिया है। सूत्रों की मानें तो नए डॉक्टरों की भर्ती में अभी लगभग एक साल का समय लग सकता है। गौरतलब है कि एम्स में 104 डॉक्टर के पद भरे जाने हैं, जिसमें काफी वक्त लग सकता है। फिलहाल यहां 78 चिकित्सक काम कर रहे हैं। ऐसे में

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

100 शौचालयों का निर्माण कर चुके दिलीप सिंह मालविया

PM- नरेंद्र मोदी ने मन की बात में कहा ह्रदय से बहुत-बहुत बधाई देता हूं, अभिनन्दन करता हूं।'मुख्यमंत्री ने भी दी बुजुर्ग कारीगर दिलीप सिंह मालवीय को बधाई मन की बात के 15वें संस्करण में रविवार को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीहोर जिले के दिलीप सिंह मालवीय की दिल खोलकर तारीफ कर रहे थे, तब उनके एक हजार किमी दूर बैठे दिलीप सिंह इसी कोशिश में लगे थे कि कैसे गांव के हर घर में शौचालय का निर्माण करवा दिया जाए।सीहोर जिले के भोजपुरा गांव में रहने वाले दिलीप सिंह पेशे से मजदूर हैं, लेकिन शौचालय बनाने के लिए वे किसी से पैसा नहीं लेते। दिलीप सिंह ने बताया कि गांव के ज्यादातर घरों में शौचालय नहीं थे, जिससे महिलाओं और बच्चों को परेशानी तो होती ही थी, बीमारी भी फैल रही थी। गांव के हर घर के लोगों को शौचालय बनाने के लिए समझाया।दिलीप सिंह बताते हैं कि जब लोगों को शौचालय की आवश्यकता समझाई, तो कुछ लोगों ने उधार लेकर बिल्डिंग मटेरियल मंगवाया, तो कुछ लोगों के घर का सामान बेचकर सामान इकट्ठा किया। इस मुहिम में पूरा गांव जुड़ा हुआ है। हमारा पूरा गांव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभारी है, जिन्हें हमारा काम पसंद आया।नरेंद्र मोदी ने मन की बात में कहा, 'मध्य प्रदेश के भोजपुरा गांव में एक कारीगर दिलीप सिंह मालविया ने एक अनूठा काम किया है। उन्होंने तय किया कि अगर कोई मटेरियल प्रोवाइड करता है तो शौचालय बनाने की मज़दूरी वो नहीं लेंगे। 100 शौचालयों का निर्माण कर चुके हैं। मैं दिलीप सिंह मालविया को ह्रदय से बहुत-बहुत बधाई देता हूं, अभिनन्दन करता हूं।'मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले की इछावर तहसील के भोजपुरा गाँव में एक बुज़ुर्ग निर्माण कारीगर दिलीपसिंह मालवीय द्वारा बगैर मेहनताना लिये शौचालय बनाने के काम की सराहना करते हुए उन्हें बधाई पत्र भेजा है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 'मन की बात' में श्री दिलीप सिंह मालवीय का उल्लेख करते हुए उनके काम को पवित्र और अनूठा बताया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बधाई पत्र में कहा कि दिलीप सिंह मालवीय ने स्व-प्रेरणा से स्वच्छता अभियान में योगदान देकर यह साबित किया है कि सरकार और समाज अगर कदम से कदम मिला कर चलें तो सामाजिक परिवर्तन के नये कीर्तिमान गढ़ सकते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि दिलीप सिंह मालवीय की पहल से विकास का जज्बा रखने वाले समाज के अन्य सदस्यों को भी प्रेरणा मिलेगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

चित्रकूट के विकास की दीर्घकालिक योजना बनेगी

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा है कि आध्यात्मिक और धार्मिक नगर चित्रकूट के विकास की ऐसी दीर्घकालिक योजना बनायी जाय जिससे आगामी 25 से 50 वर्ष तक वहाँ आने वाले तीर्थ-यात्रियों को सुविधा मिलती रहे। इसके लिये विश्व-स्तरीय विशेषज्ञों की भी राय ली जाय। कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री अब प्रति सोमवार गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा करेंगे। बैठक में जानकारी दी गयी कि चित्रकूट में 90 प्रतिशत अतिक्रमण सहमति से हटा दिये गये हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि अतिक्रमण पुन: नहीं हो, इसे सुनिश्चित करें।चित्रकूट में आने वाले तीर्थ-यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मुख्यमंत्री केन्द्रीय रेल मंत्री को रेलों की संख्या बढ़ाने के लिये पत्र लिखेंगे। उन्होंने निर्देश दिये कि आगामी त्यौहारों पर पुख्ता व्यवस्था की जाये। जिन स्थान पर भीड़ इकट्टा होती है वहाँ पहले से प्रबंध किये जाये।गृह मंत्री गौर ने कहा कि चित्रकूट में व्यवस्थाओं में समन्वय के लिये उत्तरप्रदेश सरकार से भी विचार-विमर्श किया जायेगा। श्री गौर ने नगर पंचायत द्वारा यात्रियों पर लगाया जाने वाला मेला कर हटाये जाने का सुझाव दिया।बैठक में बताया गया कि चित्रकूट ट्रस्ट बनाने की कार्रवाई जारी है। चित्रकूट के समग्र विकास के लिये आगे सभी विभाग की बैठक आयोजित की जायेगी। बैठक में मुख्य सचिव श्री अन्टोनी डिसा, पुलिस महानिदेशक नंदन दुबे, प्रमुख सचिव गृहबसंत प्रताप सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक सरबजीत सिंह तथा ओएसडी सुधीर सक्सेना भी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

नवाब सैफ की सम्पत्ति का सर्वे भी अटका

भोपाल में मर्जर का मामला जिस तेजी से गहराता जा रहा है, उससे नवाब सैफ अली की करोड़ों की संपत्ति का सर्वे भी अटका हुआ है। मर्जर और ईदगाह हिल्स की जमीन विवाद पहले से चल रहे हैं। इसी बीच शत्रु संपत्ति अभिरक्षक कार्यालय ने भोपाल नवाब की पूरी जमीन सरकारी घोषित कर लाखों लोगों को अतिक्रामक बना दिया। फिलहाल इनके लिए राहत भरी खबर है कि इस जमीन के सर्वे को जिला प्रशासन ने ठंडे बस्ते में डाल दिया है।ऐसा शत्रु संपत्ति कार्यालय से कोई मार्गदर्शन नहीं मिलने और मामला हाईकोर्ट होने से किया गया है। गौरतलब है कि शत्रु संपत्ति अभिरक्षक कार्यालय मुंबई ने 24 फरवरी 2015 को एक आदेश जारी कर भोपाल नवाब की जमीन को शत्रु संपत्ति घोषित कर 14 लोगों की विशेष टीम गठित की थी।इसमें रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और पटवारी शामिल हैं। उस समय कहा गया था कि यह टीम नवाब की पूरी प्रॉपर्टी का सर्वे कर रिपोर्ट देगी। इस सर्वे में नवाब की प्रॉपर्टी का खसरेवार सर्वे किया जाना था।शत्रु संपत्ति वाले आदेश से प्रभावित क्षेत्रों में कोहेफिजा़, ईदगाह हिल्स, लालघाटी, हलालपुरा, बैरागढ़, लाऊखेड़ी, गिन्नौरी, तलैया, नव बहार, ऐशबाग, प्रोफेसर कॉलोनी, पुराना शहर भोपाल, इस्लाम नगर, खजूरी शामिल हैं। इसके साथ नवाब की संपत्ति सीहोर और रायसेन जिलों में भी हैं जो इससे प्रभावित बताई जा रही हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

कूड़ा-पन्नी बीनने वाले बच्चों की परवरिश राशि बढ़ी

लगभग 7000 बच्चो को होगा फ़ायदा गरीब बेसहारा, अनाथ, कूड़ा-पन्नी बीनने वाले बच्चों के पोषण और संरक्षण की राशि में वृद्धि की गई है। महिला-बाल विकास मंत्री माया सिंह ने बताया कि मंत्रि-परिषद् द्वारा हाल ही में लिये गये इस निर्णय से लगभग 7000 बच्चे लाभान्वित होंगे। बच्चों की यह संख्या अस्थाई है। समय-समय पर जरूरतमंद बच्चों को भी इस योजना का लाभ दिया जायेगा।महिला-बाल विकास मंत्री ने बताया कि समेकित बाल संरक्षण योजना के वित्तीय मापदंडों को भारत सरकार ने पुनरीक्षित किया है। तदनुसार राज्य सरकार ने भी इस योजना में राज्यांश की राशि में वृद्धि की है। मंत्रि-परिषद् द्वारा लिये गये निर्णय से पुनरीक्षित मापदंडों के अनुसार वर्ष 2014-15 से वर्ष 2016-17 तक तीन वर्ष में राज्य सरकार पर राज्यांश के रूप में 66 करोड़ 54 लाख 33 हजार रुपये का अतिरिक्त भार आयेगा।इसके अनुसार बच्चों के खाने, रहने, उनके वस्त्र, शिक्षण-प्रशिक्षण और स्वास्थ्य पर खर्च की जाने वाली राशि अब 750 से बढ़ाकर 2000 रुपये प्रतिमाह कर दी गई है। बच्चों के बिस्तर के लिये प्रतिवर्ष व्यय की जाने वाली राशि अब 500 से बढ़ाकर 800 रुपये कर दी गई है। इसी तरह ऐसे बच्चों, जिनके माँ-बाप नहीं हैं और उनके रिश्तेदार उनका पालन-पोषण का दायित्व निभाते हैं उन्हें फास्टर-केयर योजना में दी जाने वाली 750 रुपये की राशि बढ़ाकर 2000 रुपये प्रतिमाह कर दी गई है। स्पांसरशिप योजना में ऐसे बच्चों, जिनका कोई परिवार या रिश्तेदार नहीं है और समाज का कोई व्यक्ति उनका पालन-पोषण करता है, को प्रतिमाह दी जाने वाली 1000 की राशि बढ़ाकर 2000 रुपये कर दी गई है।योजना में वित्तीय मापदंडों का पुनरीक्षण करने से 667 संविदा कर्मचारी भी लाभान्वित होंगे।योजना में विभिन्न श्रेणी के 7 आश्रय स्थल संचालित किये जा रहे हैं। इनमें शिशु, बाल, आश्रय, पश्चातवर्ती, संप्रेक्षण, विशेष और खुला आश्रय गृह शामिल हैं। इसके अलावा फास्टर-केयर और स्पांसरशिप योजना भी संचालित की जा रही है। इन सभी में वर्तमान में लगभग 7000 बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

देश-दुनिया में शिक्षा की गुणवत्ता का उदाहरण मध्यप्रदेश के रूप में दिया जाये

छठवाँ वेतनमान मिलने पर अध्यापकों ने किया मुख्यमंत्री का सम्मान मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के शिक्षकों से अपील की है कि वे समर्पित भाव से कार्य कर प्रदेश की जनता को आश्वस्त करें कि अधिकार मिलने पर वे कर्त्तव्यों से विमुख नहीं होंगे। शिक्षण की ऐसी व्यवस्था कायम करें कि देश-दुनिया में शिक्षा की गुणवत्ता का उदाहरण मध्यप्रदेश के रूप में दिया जाये। उन्होंने कहा कि सरकार और शिक्षक एकमेव हो जायें। शिक्षक पढ़ाई की चिंता करें। सरकार उनकी चिंता करेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज अध्यापक संवर्ग को जनवरी 2016 से छठवाँ वेतनमान देने की घोषणा पर मुख्यमंत्री निवास में आभार जताने आये शिक्षकों के विशाल समूह को संबोधित कर रहे थे।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में शिक्षकों को पूरा सम्मान और हक मिलेगा। शिक्षकों की तुलना अन्य शासकीय कर्मचारियों के साथ नहीं हो सकती। अन्य कर्मचारी की त्रुटि से एक कार्य खराब होता है जबकि शिक्षक की गलती से पूरी पीढ़ी बर्बाद हो जाती है। उन्होंने कहा कि कोई भी देश-प्रदेश ईंट-गारे से नहीं, वहाँ के नागरिकों से बनता है। जिस राज्य के नागरिक स्वस्थ और शिक्षित होते हैं, वही राज्य मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि सरकार और शिक्षकों के बीच सीधा संबंध बनाया जायेगा। शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिये हर चार माह में चर्चा की व्यवस्था की जायेगी। शिक्षा की गुणवत्ता पर विचार के लिये सम्मेलन किया जायेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षकों के बिना मध्यप्रदेश का निर्माण नहीं हो सकता। गरीब और निम्न मध्यम वर्ग के बच्चों के भविष्य निर्माण का कार्य सरकारी स्कूल के शिक्षकों का है। उन्होंने यह कार्य करके दिखाया भी है। सरकारी स्कूलों के अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के 140 बच्चे आई.आई.टी. और अन्य प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शिक्षण संस्थाओं में चयनित हुए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के साथ उनका आत्मीय संबंध है। जब वे सरकार में नहीं थे तब से ही उन्होंने शिक्षाकर्मी व्यवस्था को ऐतिहासिक भूल माना था। वह व्यवस्था पैसा बचाने का तरीका थी, जिसने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को चौपट कर दिया था। उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ी निर्माण में पैसों की कटौती नहीं की जानी चाहिए। इसीलिये उन्होंने कर्मी कल्चर को समाप्त करने, अध्यापक संवर्ग बनाने, सेवा शर्तों में सुधार और मानदेय, वेतन बढ़ाने की स्थाई व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि शिक्षक प्रसन्न रहें और मन लगाकर पढ़ायें। मध्यप्रदेश को दुनिया का अव्वल राज्य बनायें।गौ-संवर्धन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष श्री शिव चौबे ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शिक्षकों के प्रति सहृदयता और सम्मान का जो भाव प्रदर्शित किया है, उससे शिक्षक समुदाय अभिभूत है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

कालिदास अकादमी में दिखेगी सिंहस्थ की अदभुत चित्रकारी

उज्जैन में वर्ष-2016 में होने वाले सिंहस्थ में देश-विदेश के अधिक से अधिक श्रद्धालु शामिल हों, इसके लिये व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। सिंहस्थ को लेकर सामान्य जन-मानस और कलाकारों में भी उत्साह का माहौल दिखाई दे रहा है। उज्जैन में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सिंहस्थ नृत्य-नाटिका का आकर्षक प्रदर्शन किया जा चुका है।देवास की दो बालिका ने सिंहस्थ के प्रचार के लिये चित्रकारी के माध्यम को अपनाया है। सुश्री कविता सिसोदिया और सुश्री रूपल केसरवानी बताती हैं कि चित्रकारी में कई शैलियाँ होती हैं। कविता ने देवास में पिछले वर्ष मीठा तालाब और मंडूक तालाब में सिंहस्थ को केन्द्रित करते हुए जल-रांगोली बनाकर सराहना बटोरी थी। अब इन दोनों ने मधुबनी, वरली और राजस्थानी शैली को भी अपनाया है। इनका सिंहस्थ के विभिन्न आयाम पर पेंटिंग बनाने का विचार है। वे जल्द ही कालिदास अकादमी संकुल में पेंटिंग प्रदर्शनी लगायेंगी, जिसमें सिंहस्थ को चित्रों के माध्यम से दर्शाया जायेगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मछली बदल रही है तक़दीर

ऋषम जैनअशोक नगर जिले के रामनगर गाँव के 30 लोगों के आर्थिक हालात स्वयं के अथक प्रयास, मेहनत, कार्य करने के जुनून और वाटर रिस्ट्रक्चरिंग प्रोजेक्ट से मिली मदद से बदल गये हैं।आज से पाँच साल पहले गाँव के 30 लोगों ने इंदिरा मछुआ सहकारी समिति बनाई। समिति ने जनपद पंचायत चंदेरी में पंजीयन करवाकर रुपये 7,950 की राशि से लीज पर जलाशय लिया। समिति सदस्यों की लगन के दृष्टिगत विश्व बैंक परियोजना द्वारा वर्ष 2011-12 में फसला जाल, नॉव, इन्सुलेटेड बॉक्स, तराजू सेट मत्स्य-बीज फिंगरलिंग परिवहन सहित रुपये 1 लाख 70 हजार से ज्यादा की सहायता दी गई।समिति ने विश्व बैंक परियोजना से सहायता मिलने के बाद पहले दो साल तक 3900 मीट्रिक टन मत्स्य उत्पादन कर 2 लाख 54 हजर का शुद्ध लाभ प्राप्त किया। वर्ष 2012 में जलाशय से 5600 मीट्रिक टन मत्स्य-उत्पादन कर 3 लाख 36 हजार की आय प्राप्त की गई। रामनगर जलाशय से सामान्यत: प्रति हेक्टेयर 63 किलोग्राम मत्स्य-उत्पादन होता था। अब प्रति हेक्टेयर 91 किलोग्राम उत्पादन होने लगा है। समिति ने वर्ष 2012-13 में 80 हजार फिंगरलिंग संचयन किया जिससे 135 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर उत्पादन हुआ। समिति के सदस्यों की आर्थिक स्थिति बदललने से उन्होंने अपने मकान बना लिये हैं तो कई सदस्य अपने बच्चों को अच्छी तालीम भी दिला पा रहे है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

उज्जैन में महर्षि पाणिनि विश्वविद्यालय से संस्कृत की सुवास

548 शास्त्री और 501 आचार्य बने दिनेश मालवीयभगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा-स्थली उज्जैन में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा स्थापित महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय संस्कृत भाषा और वेदों की अमृत-तुल्य शिक्षा की सुवास का निरंतर प्रसार कर रहा है। वर्ष 2008 में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की पहल पर स्थापित इस विश्वविद्यालय से 1283 विद्यार्थी उपाधियाँ प्राप्त कर चुके हैं। अभी तक 548 विद्यार्थी शास्त्री और 501 विद्यार्थी आचार्य की उपाधि ग्रहण कर चुके हैं। इसके अलावा 109 विद्यार्थी ने बी.ए. तथा 125 विद्यार्थी ने एम.ए. की कक्षा उत्तीर्ण की है। विद्यार्थियों को मध्यप्रदेश शासन की विभिन्न छात्रवृत्ति तथा उच्च शिक्षा ऋण की सुविधा भी उपलब्ध है।विश्वविद्यालय में पीएच.डी., विद्यावारिधि, एम.फिल., आचार्य आदि उपाधि के पाठ्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं। विद्यार्थियों को वेद, व्याकरण, साहित्य-शास्त्र, ज्योतिष, ज्योतिर्विज्ञान, संस्कृत-साहित्य जैसे विषय पढ़ाये जा रहे हैं। साथ ही दर्शन-शास्त्र की शिक्षा भी दी जा रही है।विश्वविद्यालय से अभी तक 17 महाविद्यालय संबद्ध हो चुके हैं। इनमें सतना जिले के चित्रकूट के 4 महाविद्यालय, रीवा, कल्याणपुरा (शहडोल), भीतरी (सीधी), देवेन्द्र नगर (पन्ना), लश्कर (ग्वालियर), भोपाल, इंदौर, उज्जैन तथा गोविंदपुरा (जबलपुर) तथा कटनी और सागर में स्थापित एक-एक महाविद्यालय शामिल हैं।विश्वविद्यालय में एक समृद्ध पुस्तकालय है, जिसमें ज्योतिष, संस्कृत भाषा, वेद तथा अन्य विषय की असंख्य पुस्तकें हैं। शोध-पत्रिकाएँ भी प्राप्त की जा रही हैं।विश्वविद्यालय में 5 अध्यापन विभाग हैं। इनमें वेद, व्याकरण अध्यापन, संस्कृत साहित्य एवं दर्शन-शास्त्र अध्यापन, ज्योतिष एवं ज्योतिर्विज्ञान अध्यापन, विशिष्ट संस्कृत (प्राच्य), अध्यापन तथा शिक्षा शास्त्री अध्यापन विभाग शामिल हैं। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिये अनेक गतिविधि चलाई जाती हैं। इनमें युवा महोत्सव, अनौपचारिक संस्कृत शिक्षण, वाक् क्षमता, शास्त्रीय पांडित्य के लिये वागवर्धिनी सभा, शास्त्रार्थ प्रशिक्षण तथा व्याख्यान-मालाएँ शामिल हैं।वर्तमान में उज्जैन-देवास रोड पर विश्वविद्यालय के नवीन भवन का निर्माण चल रहा है। पंचवटी का निर्माण भी समाप्त हो चुका है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

रीवा में स्थापित होगा माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय का नया परिसर

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय का नया परिसर रीवा में बनेगा। इसके पहले ग्वालियर,खण्डवा और अमरकंटक में परिसर स्थापित हो चुके हैं। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता की अध्यक्षता में हुई महापरिषद की बैठक में प्रबंध समिति के कार्यों के निर्धारण के लिये समिति के गठन का निर्णय लिया गया। बैठक में जनसंपर्क, खनिज एवं ऊर्जा मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने महत्वपूर्ण सुझाव दिये।बैठक में एन सी आर दिल्ली में विश्वविद्यालय के परिसर के लिए भवन क्रय करने के लिए नयी समिति गठित करने का निर्णय लिया गया। श्री गुप्ता ने बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को अप्रसन्नता-पत्र देने का निर्देश दिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि सार्क देशों के समाचार-पत्रों में भारत से संबंधित समाचारों को कम्पाइल कर 15 दिन में ई-कांटेट के रूप में पब्लिक डोमेन में रखा जायेगा।चीन की बीजिंग इंस्ट्टीयूट ऑफ ग्राफिक कम्युनिकेशन के साथ सहयोग तथा दुबई में अध्यापन केन्द्र खोलने के संबंध में चर्चा करने का निर्णय लिया गया। श्री कमल चोपड़ा को एडजंक्ट प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति तथा बिसनखेड़ी में प्रस्तावित विश्वविद्यालय भवन के लिए मध्यप्रदेश गृह निर्माण मंडल द्वारा प्रस्तुत कार्य-योजना को स्वीकृत किया गया।विश्वविद्यालय में रजत जयंती वर्ष 2015-16 के लिये एक करोड़ रूपये की स्वीकृति दी गयी। इस दौरान विभिन्न संगोष्ठी एवं प्रतियोगिताएँ होंगी।बैठक में विश्वविद्यालय की महापरिषद के अध्यक्ष मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान को प्रबंध समिति के 3 सदस्य के मनोनयन और विश्वविद्यालय अधिनियम में सुधार के लिये समिति बनाने के लिये अधिकृत किया गया। यह भी तय किया गया कि विश्वविद्यालय के अमरकंटक, खण्डवा और ग्वालियर परिसर के लिये नि:शुल्क भूमि आवंटित करने के लिये राज्य शासन से अनुरोध किया जाय।कुलपति डॉ.बी.के.कुठियाला ने विभिन्न प्रस्ताव की जानकारी दी। महापरिषद के सदस्यों ने भी महत्वपूर्ण सुझाव दिये।विश्वविद्यालय के रेक्टर लाजपत आहूजा और कुलसचिव डॉ.सच्चिदानंद जोशी ने सदस्यों का स्वागत किया। बैठक में सदस्य कैलाश चंद्र पंत, प्रशांत पॉल, रूचि विजयवर्गीय, डॉ.हिमांशु द्विवेदी, उमेश उपाध्याय, डॉ. हितेश शंकर, मुकेश शाह, लोकेन्द्र पाराशर, डॉ. शिरीश काशीकर, विश्वनाथ सचदेव, गौरांश अग्रवाल एवं श्री किरण शेलार उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

हिन्दी में चिकित्सा पाठ्यक्रम ऐतिहासिक कदम

"हिन्दी में चिकित्सा शिक्षा" पर संगोष्ठी में राज्यपाल राज्यपाल राम नरेश यादव ने कहा है कि राष्ट्रभाषा हिन्दी में चिकित्सा शिक्षा के पाठ्यक्रम उपलब्ध करवाना ऐतिहासिक कदम है। इससे ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्र के विद्यार्थियों की लम्बे समय से की जा रही मांग की पूर्ति हो सकेगी। राज्यपाल आज अटलबिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय द्वारा 'हिन्दी में चिकित्सा शिक्षा' पर राष्ट्रीय संगोष्ठी को सम्बोधित कर रहे थे।राज्यपाल यादव ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा जैसे पाठ्यक्रम हिन्दी में उपलब्ध नहीं होने से ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्र के विद्यार्थी को शिक्षा प्राप्त करने में कठिनाई होती है। हिन्दी में चिकित्सा शिक्षा के पाठ्यक्रम उपलब्ध होने से ग्रामीण विद्यार्थियों के डाक्टर बनने का सपना साकार हो सकेगा और राष्ट्रभाषा हिन्दी का उत्थान होगा।मुख्य वक्ता डॉ. यतीश अग्रवाल ने कहा कि हिन्दी में चिकित्सा पाठ्यक्रम तैयार करवाना बहुत बड़ी चुनौती है, परन्तु संकल्प और वचनबद्धता के साथ इस कर्त्तव्य को किया जाए तो जनहित से प्रेरित इस लक्ष्य को अवश्य प्राप्त किया जा सकेगा। डा. अग्रवाल ने कहा कि करोड़ों देशवासियों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अंग्रेजी के साथ हिन्दी में चिकित्सा शिक्षा पाठ्यक्रम उपलब्ध करवाना आवश्यक है।राज्यपाल ने डा. विपिन चतुर्वेदी द्वारा चिकित्सा शिक्षा पर हिन्दी में प्रकाशित पांडुलिपि का विमोचन भी किया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मोहनलाल छीपा ने स्वागत भाषण दिया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

वीरांगनाएँ तैयार हो रही हैं मध्यप्रदेश में

खेल विभाग की योजना, 20 हजार से ज्यादा युवतियाँ प्रशिक्षित मध्यप्रदेश में पिछले 10 वर्ष में महिलाओं के सशक्तीकरण और उनकी बेहतरी के प्रयासों को राज्य सरकार ने सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। महिलाओं के लिये जन्म से लेकर, शिक्षा, स्वास्थ्य, विवाह और संतान के जन्म तक की योजनाएँ सफलता से लागू करने से प्रदेश कन्या जन्म को अभिशाप मानने की मानसिकता से लगभग उबर गया है। राजनैतिक और सामाजिक सशक्तीकारण के साथ मध्यप्रदेश पहला ऐसा प्रदेश है जिसने निर्भया प्रकरण के बाद प्रदेश की युवतियों को शारीरिक रूप से सशक्त बनाने की वीरांगना योजना सफलता से लागू की।योजना के माध्यम से प्रदेश में महिलाओं के विरुद्ध हो रहे दुर्व्यवहार-अत्याचार के प्रति संवदेनशील मध्यप्रदेश का पूरी तरह सचेत एवं सक्रिय रूप सामने आया। प्रदेश का खेल एवं युवा कल्याण विभाग यह योजना संचालित कर रहा है। योजना के माध्यम से प्रदेश की युवतियों और महिलाओं को आत्म-रक्षा का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।युवतियों/महिलाओं को आत्म-रक्षा के लिए प्रत्येक जिला मुख्यालय पर मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रत्येक जिले का लक्ष्य 500 युवतियों/महिलाओं को प्रशिक्षित करने का है। वीरांगना योजना में मार्च 2014 तक 42 जिलों में कुल 19 हजार 890 युवतियों/महिलाओं को आत्म-रक्षा का प्रशिक्षण दिया गया।उल्लेखनीय है कि योजना में युवतियों/महिलाओं को विशेष प्रशिक्षण द्वारा शारीरिक, मानसिक तथा भावनात्मक रूप से सशक्त बनाया जाता है। इसमें 10 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की युवतियों, महिलाओं को कार्य-स्थल, शैक्षणिक संस्थानों, सार्वजनिक-स्थलों आदि पर किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से निपटने के लिए उच्च प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षित किया जाता है।वीरांगना योजना के शारीरिक प्रशिक्षण का प्रारूप मार्शल आर्ट, जूडो-कराते, ताइक्वॉडों, कुश्ती आदि खेलों में उपयोग की जाने वाली तकनीक को समाहित करते हुए तैयार किया गया है। इसके अतिरिक्त मानसिक एवं मनोवैज्ञानिक प्रशिक्षण के लिए विशेषज्ञों द्वारा सेमीनार आयोजित कर ऐसी सच्ची घटनाओं की वीडियो क्लीपिंग दिखाई जाती है जिसमें किसी महिला ने विषम परिस्थितियों में साहस का परिचय देते हुए अपनी आत्म-रक्षा की हो।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मध्यप्रदेश में  लघु सहकारी उपक्रम की महक

भरतचन्द्र नायकआर्थिक उदारीकरण के साथ सूचना प्रौद्योगिकी के गतिमान दौर ने सारे विष्व को एक गांव के रूप में बदल डाला है। विकसित देष बाजार की खोज में जुटे है, विकासषील देष अब तक विकसित देषों के लिए बाजार बने हुए थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वामी विवेकानंद की उस भविष्यवाणी के कायल है, जिसमें स्वामी जी ने कहा था कि 21वीं सदी शताब्दी भारत की होगी। भविष्यवाणी संकेत और प्रेरणा तो बन सकती है लेकिन हरि इच्छा ही वेकषों का अंतिम अवलंबन है, मानसिकता वाले देष का भविष्य नहीं बदल सकती। मेक इन इंडिया का एनडीए सरकार ने ऐलान करके देष की उद्यमिता को नवजागरण का संदेष दिया है। मध्यप्रदेष का विंध्य हर्बल ब्रांड इस दिषा में मध्यप्रदेष राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) सहकारी संघ मर्यादित भोपाल की विनम्र प्रस्तुति ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मेक इन इंडिया मिषन में कदम बढ़ाकर विपणन के क्षेत्र में एक छलांग लगाई है। अंतर्राष्ट्रीय वन मेला के आयोजन के साथ यह सहकारी संघ अपनी अनुसंधान, विकास, विपणन इकाईयों के समन्वित प्रयासों से दुनिया के पारंपरिक चिकित्सा पद्धति वाले मुल्कों के लिए आकर्षण का केन्द्र और मंडी बन चुका है। इससे मध्यप्रदेष की लघु वनोपज अर्थकरी (क्रेष कॉर्प) फसल के रूप में विदेषी मुद्रा अर्जन का जरिया बनने जा रही है। मजे की बात यह है कि विंध्य हर्बल ब्रांड के अन्तर्गत अब तक इस सहकारी संघ की एम.एफ.पी (प्रसंस्करण और अनुसंधान केन्द्र, एमएफपी-पीएआरसी) ने उद्योग जगत में प्रमाणित इकाई का दर्जा हासिल कर जंगली शहद के प्रसंस्करण के साथ दो सौ से अधिक आयुर्वेदिक औषधियों का व्यावसायिक स्तर पर उत्पादन आरंभ कर मार्केट में दावेदारी पुख्ता कर ली है। जानकार सूत्र बताते है कि आने वाले दिनों में सहकारी संघ रोजगार सृजन का ऐसा केन्द्र बनेगा जहां पचास हजार भुजाएं रूग्ण मानवता की सेवा में तत्पर औषधि निर्माण के कार्य में जुटी होंगी। बदलती रूचि रूझान, सौन्दर्य प्रसाधनों की मांग के अनुरूप इस उपक्रम ने काष्तकारों में ऐसा क्रेज विकसित किया है और प्रोत्साहन दिया है कि वे मध्यप्रदेष के औषधि पादप उत्पादन के साथ सीधे अंतर्राष्ट्रीय औषधि, सौन्दर्य प्रसाधन हाट से जुड़ने का दावा कर रहे है।विदेषी लाल गेहूं पर निर्भर भारत आज विष्व के देषों को सरबती गेहूं और बासमती चावल प्रचुर मात्रा में निर्यात करता है। इस हरित क्रांति का श्रेय तत्कालीन कृषि एवं खाद्य मंत्री सुब्रमण्यम को जाता है। उनके द्वारा बतायी गयी हरित क्रांति के ध्वजवाहक किसान बनें और उन्होनें अन्नदाता होने की सार्थकता पुनः कायम की। इसलिए यदि प्रदेष में औषधि पादप की खेती में किसान सफल हुए है तो इसमें राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ की भूमिका का मूल्याकंन करना होगा, जिसने औषधि पादप उत्पादन का पथ प्रषस्त किया। उन्हें विपणन में सहयोग दिया, प्रोत्साहन देकर अंतर्राष्ट्रीय जड़ी-बूटी हाट केन्द्रों, प्रदर्षनियों और मेलों में पहुंचानें में सेतु का काम किया। इसी का नतीजा है कि प्रदेष में ऐसा अनुकूल वातावरण बन सका जहां मध्यप्रदेष में देष में सर्वाधिक क्षेत्र में औषधि और सुगंधित पौधों की खेती हो रही है। किसान 70 से अधिक आसवन संयंत्र लगा चुके है, जहां इत्र, सुगंधित तेल, डिटरजेन्ट पाउडर बनानें के लिए कच्चा माल तैयार होता है। मध्यप्रदेष उद्यमिता विकास संस्थान ने भी किसानों को सरंक्षण प्रदान कर उनका रास्ता आसान किया है। प्रदेष में 25 तरह के औषधीय पौधों की दो हजार से अधिक क्षेत्र में काष्त होना शुरू हो गयी है। सुगंधित तेल और जड़ी-बूटियांे की मांग पूरी दुनिया मंे बढ़ती जा रही है। मेक इन इंडिया और इसके समानांतर मेक इन मध्यप्रदेष ने देष की प्रदेष की अन्वेषी और ऊर्जावान पीढ़ी को नई दिषा दी है। स्वदेषी अस्मिता बुलंद हुई है। क्योंकि जिस भारत का विष्व व्यापार में योगदान 17वीं शताब्दी में 25 प्रतिषत था, वह 1947 में जब अंग्रेज भारत से विदा हुए तो घटकर मात्र एक से दो प्रतिषत रह चुका था। क्योंकि दो शताब्दियों तक भारत को उसकी समृद्ध उद्यमिता की विरासत से काटने, सामर्थ्य और पराक्रम को आहत करनें के प्रयास लार्ड क्वाईव ने ही नबाव सिराजुद्दौला को पराजित करनें के साथ आरंभ कर दिये थे। इसका प्रभाव चिकित्सा क्षेत्र में परंपरागत संसाधनों पर भी पड़ा। भारत को नील और जरूरत के अनुसार खेती पर समेट कर रख दिया गया, जिससे उद्यमिता ठगी सी रह गयी। हमारे पिछड़ने के इस क्रम ने हमारे इकबाल पर भी चोट की। अब इस दिषा में जो पहल आरंभ हुई है, देर आयत दुरूस्त आयत ही कहा जा सकता है। भारत की ऊर्जावान पीढ़ी ने कमान संभाली है। वनवासी समुदाय भी विकास की रोषनी में अग्रसर हो रहा है। मध्यप्रदेष में राज्य लघु वनोपज संघ का गठन 1984 में हो चुका था। आज इसे गैर इमारती उत्पादन और प्रसंस्करण के लिए स्वायत्तता हासिल है। संघ ने 61 जिला सहकारी संघ, 1066 के करीब प्राथमिक समितियों का जाल बिछाकर उन वनवासियों को रचनात्मक धर्मिता से जोड़ा है और उनके सामाजिक-आर्थिक उन्नयन का बीड़ा उठाया है, जिनका भविष्य पिछले दिनों तक शोषक ठेकेदारों के यहां बंधक था। इसी का नतीजा है कि संघ मध्यप्रदेष शासन और केन्द्र शासन के विभिन्न मंत्रालयों द्वारा पोषित कार्यक्रमों को गति प्रदान करता हुआ वनवासियों के स्वावलंबी जीवन की दिषा में सखा, मार्गदर्षक और अभिभावक की भूमिका में है। तेन्दुपत्ता संग्रहण, लघु वनोपज के क्षेत्र में संघ का एकाधिकार वनवासियों के कल्याण के लिए समर्पित है। तेन्दुपत्ता संग्रहण के कार्य में कमोवेष वार्षिक सत्र में 15 लाख श्रमिकों को रोजगार मिलता है और उन तक 145 करोड़ रू. की राषि पारिश्रमिक और प्रोत्साहन के रूप मंे पहुंचती है जिससे परिवार में खुषहाली दस्तक दे रही है। लघु वनोपज में प्रदेष में साल बीज और कुल्लू गोंद का अनुमानतः उत्पादन कमोवेष 1200 टन और तीन सौ टन होता है। महुआ का 6 हजार टन और आंवला का उत्पादन पांच हजार टन तक पहुंचता है। लाख का उत्पादन भी हो रहा है जिससे भारत की पहुंच अतंर्राष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही है। मध्यप्रदेष देष में वन क्षेत्र के मामलें में समृद्ध राज्यों में गिना जाता है और प्रदेष का एक तिहाई क्षेत्र वनाच्छादित रहा है। प्रषासकीय दृष्टि से मध्यप्रदेष का वन क्षेत्र 16 वन क्षेत्रीय मंडलों, 9 राष्ट्रीय उद्यानों, 25 अभ्यारण्यों और 63 वन मंडल प्रभागों में समाहित है। यहां सागौन और साल वन प्रदेष की समृद्धि और गौरव वखान करते है वहीं नयनाविराम पर्यटन के लिए आमंत्रण देते है।वन आधारित समुदायों के सामाजिक, आर्थिक उत्थान के लिए संघ की गतिविधियां पोषक और उत्साहवर्द्धक सिद्ध हो रही है। इसमें निजी भागीदारी से किये जा रहे कार्य महत्वपूर्ण और आय में इजाफा करने में महत्वपूर्ण साबित हो रहे है। निजी भागीदारी मंे औषधीय और सुगंधित पौधों के उत्पादन, प्राथमिक एमएफपी सहकारी समितियों के साथ अनुवेध भी शामिल है। सीसल और सवाई जैसे प्राकृतिक फाइबर के उत्पादन को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। शहद, आंवला, मुरब्बा, शरबत, आयुर्वेदिक दवाईयों के उत्पादन में ग्राम स्तर पर भागीदारी परिवार मूलक उद्योग की शक्ल ले चुकी है। संघ की बहुमुखी गतिविधियों में हाल के वर्षों में जो प्रगति हुई है उसी का नतीजा है कि प्रसंस्करण और अनुसंधान की गत्यात्मक पहल ने संघ के लिए अंतर्राष्ट्रीय हाट में प्रवेष करा दिया है।संघ के उत्तरोत्तर प्रगति के आयामों में संघ द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय जड़ी-बूटी मेला (हर्बल फेयर) ऐसा मंच साबित हुआ है जहां वनोपज और लघु वनोपज की तिजारत का नायाब मौका मिलने लगा है। 2001 से इस हर्बल फेयर ने पांच दिवसीय राष्ट्रीय घटना का स्वरूप ले लिया है। हर्बल फेयर का आयोजन एक संयुक्त प्रयास होता है, जिसमें मध्यप्रदेष वन विभाग, मध्यप्रदेष लघु वनोपज सहकारी संघ के साथ अन्य फेडरेषनों की भी सक्रिय भागीदारी होती है। इन फेडरेषनों के साथ 31 लाख संग्रहकर्ताओं की नियति जुड़ी है। हर्बल फेयर के मौके पर देषी परंपरागत चिकित्सा पद्धतियों के वैद्य, हकीम भी अपने प्रखर व्यक्तित्व और अनुभव से मेला में भाग लेने वालों, जिज्ञासुओं को लाभांवित करते है। हर्बल फेयर जड़ी-बूटियों पर निर्भर चिकित्सकों और इस क्षेत्र में सक्रिय ऐजेंसियों के लिए वार्षिक तीर्थ की शक्ल ले चुका है। भोपाल में 11 दिसंबर से आयोजित किये जा रहे पांच दिवसीय हर्बल फेयर की भव्य और व्यापक तैयारियां लाल परेड प्रांगण पर वरवस ध्यान आकर्षित कर रही है। यहां पहुंचकर भारतीय वनस्पति, जड़ी-बूटियों के चमत्कार, स्वास्थ्य चिकित्सा के प्रभाव और परंपरागत चिकित्सा के नायाब नुस्खों से आमजन रूबरू होता है। उसे स्वदेषी चिकित्सा पद्धति की अनुभूति आल्हादित कर देती है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मध्यप्रदेश के गाँवों में भी  मास्टर प्लान

अमल में लाने के लिये शासन द्वारा विभागों को निर्देश दिनेश मालवीयविकेन्द्रीकृत नियोजन की अवधारणा को मूर्तरूप देते हुए मध्यप्रदेश में हर गाँव का मास्टर प्लान तैयार कर लिया गया है। ग्राम सभाओं द्वारा अनुमोदित गतिविधियों को मास्टर प्लान में शामिल किया गया है, जिनका जिला-स्तर पर विभागों द्वारा क्रियान्वयन किया जाना है। इस कार्य को तत्परता से करने के लिये शासन ने सभी विभागों को निर्देश जारी किये हैं।गाँव के लोगों से प्राप्त माँगों के आधार पर विभागों के जिला कार्यालयों में गतिविधियों को 5 श्रेणी में विभाजित किया गया है। पहली श्रेणी में उन गतिविधियों को लिया गया है, जिन पर अभी निर्णय लिया जाना है। दूसरी श्रेणी में अनुमोदित, तीसरी श्रेणी में भविष्य में शुरू की जाने वाली, चौथी श्रेणी में अनुपादेय (not feasible) तथा पाँचवीं श्रेणी में स्वीकृत हो चुकी गतिविधियों को रखा गया है। सभी विभाग से यह अपेक्षा की गई है कि वे विलेज मास्टर प्लान का क्रियान्वयन करने के लिये अपने जिला कार्यालयों को निर्देश दें।अनुमोदित गतिविधियाँ वे हैं जो विभाग द्वारा जिला-स्तर पर स्वीकृत हैं। ऐसी गतिविधियों का क्रियान्वयन जिला-स्तर पर चालू वित्तीय वर्ष में ही पूर्ण करवाने के निर्देश दिये गये हैं। पूर्व से स्वीकृत गतिविधियों के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा और स्टेटस अपडेट करने के निर्देश जारी किये गये हैं। जिन गतिविधियों पर अभी तक जिला-स्तर के कार्यालयों द्वारा कोई रिस्पांस नहीं दिया गया है, उसके कारणों की समीक्षा करने को कहा गया है। अनुपादेय गतिविधियों के कारणों की समीक्षा करने और राज्य-स्तर से उसके क्रियान्वयन की संभावनाओं पर विचार करने को कहा गया है। जिन गतिविधियों को जिला-स्तर पर आगामी वर्षों में स्वीकृत करने का कार्य किया जायेगा, उन्हें इस श्रेणी में रखे जाने के कारणों की समीक्षा करने के निर्देश दिये गये हैं, ताकि इनका बारहवीं पंचवर्षीय योजना की अवधि में क्रियान्वयन किया जा सके।विलेज मास्टर प्लान में 'अन्य' श्रेणी भी रखी गई है, जिसमें संचालित योजनाओं तथा कार्यक्रमों के अतिरिक्त गाँव के लोगों की माँग पर की जाने वाली गतिविधियों को शामिल किया गया है। राज्य-स्तर पर इनके क्रियान्वयन की संभावनाओं पर विचार करने को कहा गया है। विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने अधीनस्थ जिलों को विलेज मास्टर प्लान की सभी गतिविधियों का तत्परता से क्रियान्वयन करने के लिये कहे। साथ ही स्वीकृत गतिविधियों के क्रियान्वयन के संबंध में विभाग द्वारा विकसित साफ्टवेयर में जानकारी हर माह अपडेट की जाये।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

सायलो भण्डारण  के लिये मध्यप्रदेश को अवार्ड

रसायन एवं उर्वरक मंत्री अनंत कुमार ने दिया अवार्ड मध्यप्रदेश में अनाज के सुरक्षित भण्डारण में सायलो बेग के उपयोग के लिये गुरूवार को नई दिल्ली में रसायन एवं उर्वरक मंत्री अनंत कुमार ने प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति मंत्री कुँवर विजय शाह को अवार्ड प्रदान किया। इस मौके पर केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री निहालचंद भी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में पिछले वर्षों में समर्थन मूल्य पर गेहूँ की भारी मात्रा में खरीदी के दौरान जूट के बारदानों की कमी की वजह से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की पहल पर सायलो बेग में गेहूँ के सुरक्षित भंडारण किये जाने की यह अभिनव पहल की गई थी।कार्यक्रम में केन्द्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री श्री अनंत कुमार ने देश में पर्यावरण को नुकसान पहुँचाये बगैर ग्रीन प्लास्टिक रिवेल्यूशन का आव्हान किया। श्री अनंत कुमार ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में प्लास्टिक का इस तरह उपयोग हो, जो ईको फ्रेण्डली हो।अनाज भण्डारण में सायलो बेग के उपयोग वाला पहला प्रदेशमध्यप्रदेश को यह अवार्ड रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के चौथे नेशनल अवार्ड कार्यक्रम में प्रदान किया गया। यह अवार्ड सायलो बेग में अनाज के सुरक्षित भण्डारण की श्रेणी में दिया गया है।मध्यप्रदेश में अनाज भण्डारण में सायलो बेग का उपयोग 2012-13 में प्रारंभ हुआ। इस वर्ष होशंगाबाद के बाबई और रायसेन जिले के गौहरगंज में 20 हजार 677 मीट्रिक टन गेहूँ का भण्डारण किया गया। इसके बाद वर्ष 2013-14 में एक लाख 31 हजार मीट्रिक टन और वर्ष 2014-15 में 2 लाख 78 हजार अनाज का सुरक्षित भण्डारण सायलो बेग में किया गया। प्रदेश में सायालो बेग में भण्डारण के लिये निजी क्षेत्र में निवेशकों को प्रोत्साहित किया गया।मध्यप्रदेश को भण्डारण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं राज्य में सायलो बेग में सुरक्षित भण्डारण के नवाचार में इण्डियन चेम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा मार्च 2013 को बेस्ट इनोवेटिव स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन ऑफ द इयर अवार्ड से भी पुरस्कृत किया जा चुका है।क्या है सायलो बेगसायलो बेग एक प्लास्टिक का बड़ा बेग होता है, जिसमें खुले अनाज को मशीन द्वारा खींचते हुए भण्डारण किया जाता है। सायलो बेग की क्षमता लगभग 2000 मीट्रिक टन होती है, जो लगभग 140 फुट लम्बा होता है। इसे आवश्यकतानुसार कम किया जा सकता है। सायलो बेग में आक्सीजन गैस को मशीन द्वारा निकालकर कार्बन डाईआक्साइड गैस को प्रवाह करते हुए कीटों पर नियंत्रण किया जाता है। सायलो बेग में औसतन दो वर्ष तक सुरक्षित रूप से अनाज का भण्डारण किया जा सकता है।अवार्ड स्वरूप एक लाख रुपये एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। इस मौके पर एम.पी. वेयर हाउसिंग एण्ड लॉजिस्टिक कार्पोरेशन के प्रबंध संचालक श्री अरूण पाण्डे एवं कार्पोरेशन के महाप्रबंधक श्री उमाशंकर पाण्डे भी मौजूद थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

एमपी में वेब आधारित यूनिफाइड रोड सिस्टम बनेगा

मध्यप्रदेश में सड़कों की गुणवत्ता की मॉनीटरिंग के लिये वेब आधारित यूनिफाइड रोड सिस्टम विकसित किया जायेगा। प्रदेश में इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम भी बनाया जायेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में राज्य सड़क विकास निगम की बैठक में यह जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री चौहान ने बैठक में निर्देश दिये कि सड़कों के रखरखाव की लगातार निगरानी रखी जाये और सड़कों की गुणवत्ता को बेहतर बनाये रखा जाये।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखा जाये। सड़क निर्माण के कार्य समय-सीमा में पूरे किये जायें। सड़क निर्माण और अधोसंरचना सुधार राज्य सरकार की प्राथमिकता में है। बैठक में बताया गया कि राज्य सड़क विकास निगम द्वारा प्रदेश की सभी सड़कों का वेब जीआईएस आधारित यूनिफाइड रोड सिस्टम आगामी मार्च माह के अंत तक विकसित किया जायेगा। इससे राज्य में स्थित सभी सड़कों की स्थिति की मॉनीटरिंग की जा सकेगी। इसकी मदद से योजनाबद्ध तरीके से सड़कों का रख-रखाव किया जा सकेगा।बताया गया कि प्रदेश में टोल प्लाजा पर इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम विकसित करने के लिये राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाली इंडियन हाईवे मेनेंजमेंट कंपनी लिमिटेड से एमओयू किया गया है। बैठक में निगम को प्रदेश की करीब बारह सौ किलोमीटर मार्गों के लिये हुडको से 2 हजार करोड़ रुपये के ऋण लेने की स्वीकृति भी दी गयी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

लोकायुक्त छापा ,ढ़ाई करोड़ का बाबू

लोकायुक्त की संयुक्त टीम ने मंगलवार सुबह करीब 6 बजे महेश्वर जनपद पंचायत के क्लर्क पर शिकंजा कसा। अनुपातहीन संपत्ति की सूचना पर लोकायुक्त की अलग- अलग टीमों ने क्लर्क के महेश्वर, इंदौर और पैतृक गांव माचलपुर के घरों पर दबिश दी। प्रारंभिक छानबीन और सर्च में इसके पास ढ़ाई करोड़ से भी अधिक की संपत्ति होने का पता चला है। इस बात की तस्दीक मीडिया के सामने डीएसपी जीडी शर्मा ने की। लोकायुक्त की कार्रवाई जारी है।क्लर्क बाबूलाल पटेल जनपद पंचायत महेश्वर में सहायक ग्रेड 2 की पोस्ट पर है। लोकायुक्त की तीन टीमों ने मंगलवार सुबह एक साथ उसके तीनों घरों पर छापे मारे। मुख्य कार्रवाई महेश्वर में डीएसपी जीडी शर्मा के नेतृत्व में हुई। महेश्वर में डाक बंगला रोड पर इसके दो मकान हैं। दोनों मकानों पर लोकायुक्त टीम एक साथ पहुंची। इसके साथ ही रानीबाग के अनंतकृपा रेसीडेंसी में फ्लैट नं. 101 पर इंस्पेक्टर एसएस राघव और माचलपुर के पैतृक मकान पर डीएसपी एसएल कटारिया के नेतृत्व में टीम पहुंची।एसपी लोकायुक्त वीरेंद्रसिंह भी महेश्वर पहुंच चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक और उसके घरों से मिले दस्तावेजों से पता चला है कि उसके पास पांच मकान (महेश्वर में तीन, माचलपुर में एक और एक इंदौर के रानीबाग में) हैं। चार प्लॉट हैं, जिनमें से एक मंडलेश्वर और तीन आईयूसी फॉम्र्स में। इसके अलावा खेती की जमीन खरीदे जाने के दस्तावेज भी मिले हैं जो उसने खरगोन जिले के खराड़ी, माचलपुर, बागदरा, दकनीपुरा, बंजारी गांव में खरीद रखी है। जमीन का कुल रकबा 33.9 एकड़ बताया जा रहा है।लोकायुक्त टीम जब पटेल के घर दस्तावेजों की जांच कर रही थी तो अफसर यह देखकर हैरत में पड़ गए कि 28 बैंकों में उसके खाते हैं। इन खातों में 14 लाख 73 हजार की रकम होने की जानकारी मिली है। घर से 67 हजार रूपए नकद और करीब 70 हजार के मूल्य का सोना-चांदी मिला है। बीमा पालिसियों में साढ़े चार लाख रूपए का निवेश भी सामने आया। घर पर एक स्कॉर्पियो और एक आल्टो कार के साथ तीन बाइक पाई गईं। इसके अलावा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में एक लॉकर के दस्तावेज की जानक ारी भी मिली है। लॉकर को खुलवा कर जांच की जा रही है।आपको बता दें कि, बाबूलाल पटेल पिछले 13-14 सालों से महेश्वर में ही पदस्थ है। लोकायुक्त की यह कार्रवाई एक गोपनीय शिकायत के आधार पर की गई है। अभी क्लर्क के बैंक लॉकर, ऑफिस और बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर कार्रवाई होना बाकी है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

किरार परिणय सेतु स्मारिका का विमोचन

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि समाज के सदस्यों के मध्य संवाद और संपर्क का सशक्त माध्यम समाज की परिचय पत्रिकाएँ हैं। श्री चौहान आज यहाँ 'किरार परिणय सेतु' स्मारिका का विमोचन कर रहे थे।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि समाज के सभी वर्गों के कल्याण के कार्य सरकार ने किए हैं। बिना किसी भेदभाव के जनता के हक में सर्वश्रेष्ठ फैसले लिये हैं। उन्होंने बताया कि बड़वानी घटना के पीड़ितों को आजीवन 5 हजार रूपये प्रतिमाह पेंशन देने की विधानसभा में घोषणा की है। सरकार किसानों के खातों में 7000 करोड़ रूपये राहत और बीमा दावा राशि के रूप में जमा कर रही है। इतनी बड़ी राशि पहले कभी किसानों को नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि वन विभाग को छोड़कर अन्य सभी विभाग की नौकरियों में महिलाओं के लिये 33 प्रतिशत स्थान आरक्षित किये गये हैं।अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष श्री शिवाजी पटेल ने श्री चौहान को मुख्यमंत्री के रूप में 10 वर्ष पूरा करने की बधाई दी। उन्होंने समाज के सदस्यों के मध्य संवाद और संपर्क के कार्यों की जानकारी दी। श्री पटेल ने बताया कि जून 2016 में महासभा के गठन के 50 वर्ष हो रहे हैं।संचालन श्री प्रदीप चौहान ने किया। श्री रामकिशन पटेल, पूर्व अध्यक्ष एम.पी. एग्रो श्री रामकिशन चौहान, पत्रिका की संपादक श्रीमती इंदु चौहान एवं किरार समाज की प्रतिभाएँ उपस्थित थी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

13-14 जुलाई से अच्छी वर्षा की संभावना

मुख्यमंत्री चौहान ने की अवर्षा की स्थिति की समीक्षाभोपाल : गुरूवार, जुलाई 10, 2014, 20:06 ISTमध्यप्रदेश में 13 एवं 14 जुलाई से अच्छी वर्षा की पूरी संभावना है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को यह जानकारी आज यहाँ भोपाल स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र निदेशक डॉ. अनुपम कश्यपी ने दी।मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अवर्षा से उत्पन्न परिस्थितियों पर विचार करने और रणनीति बनाने के लिये विशेष बैठक बुलाई थी। विधानसभा में बुलाई इस बैठक में डॉ. कश्यपी को वर्षा की स्थिति के संबंध में प्रस्तुतिकरण देने के लिये विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था।डॉ. कश्यपी ने देश और मध्यप्रदेश में मानसून की स्थिति पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि इस बार 17 प्रतिशत हिस्से में मानसून अभी तक नहीं पहुँचा है। देश में पिछले साल इस समय तक 242.5 मि.मी. वर्षा हो चुकी थी जबकि इस साल बहुत कम वर्षा हुई है। उत्तर-पूर्वी भारत में मानसून अच्छी स्थिति में है जबकि मध्य भारत में अवर्षा की स्थिति बनी है। पश्चिमी मध्यप्रदेश में सबसे खराब स्थिति है। उन्होंने बताया कि केवल दो जिले रीवा और सीधी में सामान्य वर्षा हुई जबकि 18 जिले में अभी भी पर्याप्त वर्षा नहीं हुई है। ताजा स्थिति में पूर्वी मध्यप्रदेश में पानी गिर रहा है और पश्चिमी मध्यप्रदेश में शुरूआत हो गयी है। उत्तर-पश्चिमी मध्यप्रदेश में मानसून धीरे-धीरे जम रहा है और जल्द ही अगले एक-दो दिन में पूरे मध्यप्रदेश में जम जायेगा।डॉ. कश्यपी ने मुख्यमंत्री को बताया कि डाप्लर राडार से मानसून आने और उसकी तीव्रता की जानकारी दो-तीन घंटे पहले बताई जा सकती है ताकि लोग सजग हो जायें।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मानसून आने की स्थिति को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे किसानों से संपर्क बनाये रखें। मैदानी अमले को भी सतर्क कर दें। बीज की तैयारी रखें। किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिये क्योंकि मानसून में विलम्ब के बाद एक-एक दिन बहुत कीमती है। उन्होंने सोयाबीन, मक्का और अन्य फसलों की जल्दी उगने वाली किस्मों के बीज तैयार रखने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जल्द से जल्द मनरेगा में कृषि संबंधी ज्यादा से ज्यादा कार्य करवायें और मेहनताने का भुगतान करायें।बैठक में बताया गया विलंबित बोनी के लिये मूंग, सोयाबीन, अरहर, उड़द, मक्का, धान, तिल, कोदो, कुटकी और बाजरा के जल्दी पकने वाले बीज की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक जिले को आवश्यक धनराशि दी जा रही है जिससे वे प्राथमिक सहकारी समितियों को तत्काल बीज उपलब्ध करा सकें। खरीफ 2013 की फसल बीमा राशि का वितरण किया जा रहा है। खरीफ 2014 में किसानों को सहकारी बैंकों के माध्यम से 5,500 करोड़ रूपयों से ज्यादा का फसल ऋण दिया जा चुका है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

अंतर्राष्ट्रीय मृदा स्वास्थ्य दिवस पर मृदा परीक्षण अभियान

मिट्टी बचाने और मिट्टी के स्वास्थ्य परीक्षण के लिये हर विकास खंड में होगी मिटटी स्वास्थ्य परीक्षण लेब अंतर्राष्ट्रीय मृदा स्वास्थ्य दिवस पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने की मृदा परीक्षण अभियान की शुरुआत कि भविष्य में अच्छी खेती के लिये मिट्टी बचाने और मिट्टी के स्वास्थ्य परीक्षण का प्रदेशव्यापी अभियान चलाया जायेगा। किसानों की सहूलियत के लिये हर विकास खण्ड में मिट्टी स्वास्थ्य परीक्षण लेब की स्थापना होगी। भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान प्रांगण् में आज अंतर्राष्ट्रीय मृदा स्वास्थ्य दिवस पर किसान महा सम्मेलन और मृदा स्वास्थ्य परीक्षण कार्ड वितरण समारोह में श्री चौहान ने कहा कि मिट्टी भी बीमार होती है और इसे भी इलाज की जरूरत होती है। उन्होंने किसानों से अपने-अपने खेतों की मिट्टी का परीक्षण करवाने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की तरह मिटटी का स्वास्थ्य भी खराब होता है। इसके लिए मिट्टी के स्वास्थ्य का कार्ड होना जरूरी है।मुख्यमंत्री ने कुछ किसानों को प्रतीक स्वरूप मृदा स्वास्थ्य परीक्षण कार्ड देकर अभियान की औपचारिक शुरुआत की। प्रदेश के विभिन्न जिलों में आज सवा लाख मृदा परीक्षण कार्ड किसानों को दिए गए।श्री चौहान ने कहा कि किसानों को सोलर पम्प लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए 6 लाख कीमत के सोलर पम्प पर 80 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जाएगी। किसानों के लिए चल रही छोटे-छोटे अनुदान वाली अप्रभावी योजनाएँ बंद की जायेगी और इनका पैसा बड़ी योजनाओं में लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंडियों में फल-सब्जी बेचने का स्थान सुरक्षित किया जाएगा। फल-सब्जियों का रूट बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि खेती को लाभकारी बनाने के लिए सरकार जिद् और जुनून के साथ काम कर रही है।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को देश में मिट्टी स्वास्थ्य परीक्षण का मिशन चलाने और मिट्टी स्वास्थ्य परीक्षण कार्ड बनाने का अभियान चलाने के लिए धन्यवाद देते हुए श्री चौहान ने कहा कि धरती के अंधाधुंध और अतार्किक दोहन से असंतुलन पैदा हो गया है। इसे दूर करना सबका काम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मृदा स्वास्थ्य कार्ड से मिट्टी के पोषक तत्वों की कमी का पता चलेगा और सही मात्रा में उर्वरक एवं पानी के उपयोग की भी जानकारी मिलेगी। उन्होंने किसानों से नरवई नहीं जलाने का आव्हान करते हुए कहा कि इससे मिट्टी भी जल जाती है। उन्होंने किसानों से कहा कि वे फसल चक्र बदलने और उद्यानिकी फसलें लेने पर भी ध्यान दें।मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए महत्वपूर्ण निर्णयों की चर्चा करते हुए कहा कि किसानों को स्थाई विद्युत पम्प कनेक्शन दिया जाएगा। वर्तमान में एक हॉर्स पॉवर पर सालाना 25 हजार का अनुदान दिया जा रहा है। हर खेत को पानी पहुँचाने का काम पूरा हो रहा है। एक दशक पहले सिंचाई क्षमता 7.5 लाख हेक्टेयर थी। अब 36 लाख हेक्टेयर में सिंचाई हो रही है। इसी प्रकार पहले 18 प्रतिशत की ब्याज दर पर किसानों को लोन मिलता था अब बिना ब्याज के लोन मिल रहा है। अगले साल से खाद-बीज के लिए एक लाख रुपए का लोन लेने पर किसानों को सिर्फ 90 हजार रुपए ही लौटाना पड़ेगा। किसानों के संकट की चर्चा करते हुए श्री चौहान ने कहा कि हिम्मत हारने की जरूरत नहीं है। सब मिलकर संकट से बाहर निकल आएंगे।किसान कल्याण और कृषि विकास मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन ने कहा कि मृदा स्वास्थ्य परीक्षण से जहाँ खेती की लागत कम करने में मदद मिलेगी वहीं उर्वरता भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि मिट्टी एक अमूल्य प्राकृतिक संसाधन है, जिसकी रक्षा करना सबका कर्त्तव्य है। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में रासायनिक खाद की खपत 82 किलो प्रति हेक्टेयर है, जबकि पंजाब जैसे अन्य राज्यों में यह 175 किलो प्रति हेक्टेयर तक पहुँच गई है।भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान के निदेशक श्री अशोक के. पात्रा ने मृदा परीक्षण मिशन की जानकारी दी। प्रमुख सचिव कृषि डॉ. राजेश राजौरा ने बताया कि अगले दो साल में अभियान चलाकर एक करोड़ मृदा स्वास्थ्य परीक्षण कार्ड किसानों को दिए जाएंगे। प्रत्येक तीन साल में फिर से मिट्टी परीक्षण होगा। उन्होंने बताया कि गाँव-गाँव में खेतों की उर्वरता का आकलन भी किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक श्री विश्वास सारंग, जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री मनमोहन नागर, कृषि उत्पादन आयुक्त श्री पी.सी. मीणा, मण्डी बोर्ड के प्रबंध संचालक श्री अरूण पाण्डे और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मध्यप्रदेश के लिये नई रिजर्व बटालियन के गठन की मांग

मध्यप्रदेश में नई रिजर्व बटालियन का गठन किया जाए। एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात के दौरान यह बात कही। केन्द्रीय श्रम मंत्री एवं ग्वालियर के सांसद नरेन्द्र सिंह तोमर भी इस अवसर पर उनके साथ थे। श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में नक्सल समस्या उन्मूलन के लिये 208वीं कोबरा वाहिनी तैनात थी जिसे अब हटा लिया गया है। अतः प्रदेश में एक नई रिजर्व बटालियन के गठन की आवश्यकता है। उन्होंने केन्द्रीय गृह मंत्री से रिजर्व बटालियन के गठन का आग्रह किया। केन्द्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने इस बात को सकारात्मक रूप से लेते हुए नेता द्वय को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से प्रदेश में कृषि विकास दर वृद्धि और किसानों को दिये जाने वाले बोनस की जानकारी देते हुए कहा कि बोनस से कृषि उत्पादन को बढ़ावा मिला है और मध्यप्रदेश के कृषक उत्साहित होकर राष्ट्रीय कृषि उत्पादन में अपना योगदान कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में विगत तीन वर्ष से निरंतर प्रतिवर्ष 20 प्रतिशत की दर से कृषि उत्पाद में वृद्धि हो रही है।मुख्यमंत्री ने प्रदेश के किसानों की समस्याओं का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2013 में अति वृष्टि और बाढ़ से मध्यप्रदेश में सोयाबीन की फसल को भारी क्षति पहुँची थी। इसके अलावा फरवरी-मार्च 2014 में अति वृष्टि और ओला वृष्टि के कारण प्रदेश के 51 जिले में से 49 जिले के 31 लाख 46 हजार किसान की फसलें खराब हुईं। उन्होंने केन्द्रीय गृह मंत्री को बताया कि कैसे राज्य ने अपने स्रोतों से किसानों को 2150 करोड़ रूपये से अधिक की सहायता वितरित की है। यह सहायता राशि किसानों के बैंक खातों में सीधे जमा की गयी। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री से मुलाकात कर राज्य के लिये 5,963 करोड़ 22 लाख रूपये के पेकेज की मांग की है। उन्होंने केन्द्रीय गृह मंत्री से राज्य को कृषक हित में यह सहायता दिलवाने में सहयोग की अपील की है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

निर्माण कार्य नहीं किसानों को पहले देंगे राहत

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में व्याप्त भीषण सूखे के संकट से किसानों को उबारने के लिये निर्माण कार्य स्थगित रहेंगे, पहले किसानों को राहत देंगे। उन्होंने किसानों से कहा कि वे हिम्मत न हारें सरकार उनके साथ खड़ी है। टीकमगढ़ जिले के प्रभावित किसानों को 103 करोड़ रुपये की मदद दी जायेगी। श्री चौहान टीकमगढ़ जिले की पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम शिवराजपुर और ग्राम असाटी में क्षतिग्रस्त फसलों का जायजा लेने के बाद किसानों को संबोधित कर रहे थे।पीड़ित किसान से कर्ज की वसूली नहीं होगीश्री चौहान आज शिवराजपुर पहुँचे और मंच पर जाने की बजाय सीधे किसान चौपाल पहुँचे। उन्होंने किसी भी तरह का स्वागत स्वीकार नहीं किया। श्री चौहान ने कहा कि सूखे की स्थिति से निपटने के लिये टीकमगढ़ जिले में प्रारंभिक अनुमान के आधार पर 103 करोड़ की राहत बाँटी जायेगी। साथ ही फसल बीमा की राशि भी किसानों को मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान पीड़ित किसान से कर्ज की वसूली नहीं होगी। साहूकार भी किसानों से इस दौरान कर्ज नहीं वसूलेंगे। उन्होंने निर्देश दिये कि अधिकारी सख्ती से यह सुनिश्चित करेंगे कि किसान से किसी भी प्रकार की कर्ज वसूली नहीं हो।श्री चौहान ने कहा कि किसानों को राहत देने के लिये अल्पकालीन और दीर्घकालीन नीतियाँ बनायी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को गाँवों में ही रोजगार उपलब्ध करवाने के लिये मनरेगा में हर गाँव में कार्य प्रारंभ करें तथा अधिक से अधिक तालाब बनवायें। श्री चौहान ने ग्रामीणों की माँग पर शिवराजपुर में हाईस्कूल बनवाने की घोषणा भी की।केन-बेतवा नदी को जोड़ा जायेगामुख्यमंत्री श्री चौहान ने ग्राम असाटी में फसलों का जायजा लेने के बाद किसानों से कहा कि टीकमगढ़ और छतरपुर जिले में युवकों को रोजगार देने के लिये कारखाना खोलने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने के लिये केन-बेतवा नदी को जोड़ा जायेगा। उन्होंने कहा कि जहाँ फसलें पूरी तरह नष्ट हो गयी हैं, वहाँ पर बिजली के बिल नहीं लिये जायेंगे। प्रभावित किसानों की बेटियों की शादी में सरकार पूरी मदद करेगी। किसानों को फसल बीमा की पाई-पाई राशि दिलवायी जायेगी। उन्होंने असाटी में इंटर कॉलेज और आयुर्वेदिक अस्पताल खोलने की घोषणा की। पेयजल की समस्या के समाधान के लिये आपात योजना बनाने के निर्देश कलेक्टर को दिये। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पूरे जिले में प्रभावित क्षेत्र में रोजगारमूलक कार्य शुरू किये जायें और इस संबंध में जन-प्रतिनिधियों के साथ समन्वय रखा जाये।सांसद डॉ. वीरेन्द्र कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष पर्वतलाल अहिरवार, जिला योजना समिति सदस्य श्री अभय प्रताप सिंह, विधायक अनीता नायक, अनिल जैन और दिनेश अहिरवार उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

अंतर्राष्‍ट्रीय बाजार में भारतीय बॉस्केट के कच्चे तेल की कीमत घटी

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत पेट्रोलियम नियोजन और विश्‍लेषण प्रकोष्‍ठ (पीपीएसी) द्वारा आज संगणित/प्रकाशित सूचना के अनुसार भारतीय बॉस्‍केट के लिए कच्‍चे तेल की अंतर्राष्‍ट्रीय कीमत 01.07.2014 को मामूली घटकर 109.55 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल हो गई। यह पिछले कारोबारी दिवस 30.06.2014 की कीमत 109.75 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल से कम है। रुपये के संदर्भ में कच्‍चे तेल की कीमत 01.07.2014 को घटकर 6588.34 रुपये प्रति बैरल हो गई, जबकि 30.06.2014 को यह 6594.88 रुपये प्रति बैरल थी। रुपया 30.06.2014 के 60.09 रुपये प्रति अमरीकी डॉलर की तुलना में 01.07.2014 को कमजोर होकर 60.14 रुपये प्रति अमरीकी डॉलर पर बंद हुआ। भारत मर्राकेश समझौते को समर्थन देने वाला पहला देश बना नेत्रहीनों, दृष्टि बाधित व्यक्तियों के लिए प्रकाशित पुस्तकों/कार्यों तक पहुंच सुलभ कराने में मदद से जुड़े मर्राकेश समझौते को समर्थन देने वाला पहला देश बन गया है। अभी तक विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (डब्ल्यूआईपीओ) के 79 सदस्य देशों ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। 20 देशों द्वारा इस समझौते को समर्थन दिए जाने के बाद मर्राकेश समझौता लागू हो जाएगा। संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत के स्थायी प्रतिनिधि श्री दिलीप सिन्हा ने डब्ल्यूआईपीओ के मुख्यालय में एससीसीआर (कॉपीराइट एवं संबंधित अधिकारों पर स्थायी समिति) के 28वें सत्र के दौरान आयोजित एक समारोह में डब्ल्यूआईपीओ के महानिदेशक श्री फ्रांसिस गुर्रे को समर्थन पत्र सुपुर्द किया। मार्क्‍समैनशिप प्रशिक्षण प्रणाली भारतीय सेना में शामिल सीएसआईआर- नेशनल ऐरो स्‍पेस लेबोरेट्रीज (सीएसआईआर-एनएएल), बेंगलुरू द्वारा गोली के प्रभाव की सटीक स्थिति का पता लगाने के लिए तथा वास्‍तविक समय फीडबैक देने के द़ृष्टिगत सुनिश्चित मार्क्‍समैनशिप दक्षता के लिए विकसित की गई ध्‍वनि (पहचान एवं अकाष्टिक एन-वेब पहचान) नामक स्‍टेट ऑफ दी आर्ट टार्गेट प्रशिक्षण प्रणाली को भारतीय सेना में शामिल किए जाने की वैधता एवं इसका अनुमोदन कर दिया गया है। बेंगलुरू, सिकंदराबाद तथा इन्‍फैंट्री स्कूल, महू में सेना की रेंजों में कड़े क्षेत्रीय परीक्षणों के उपरांत इस ध्‍वनि प्रणाली को भारतीय सेना को औपचारिक रूप से सौंप दिया गया है ।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

शिकारी सक्रीय ,पांच पकडे गए

एसटीआर (सतपुड़ा टाइगर रिजर्व) में बाघों का शिकार करके खालों की तस्करी करने वाले पांच शिकारियों को बुधवार देर रात पुलिस ने धर दबोचा है। इस तरह अभी तक बाघ के 25 शिकारी गिरफ्त में आ चुके हैं। दूसरी ओर, बीते दिन नरेगांव पुलिस द्वारा ढूंढी गई बाघ की खाल को वन महकमा अपनी उपलब्धि बताने पर तुला है। एसटीआर में बाघों एवं वन्यप्राणियों के शिकारियों की धरपकड़ में एक बड़ी कामयाबी तब मिली, जब छिंदवाड़ा जिले के नरेगांव थाना प्रभारी शेरसिंह राजपूत ने बुधवार को पांच शिकारियों को पकड़ा। पूछताछ में पांचों ने कुबूल किया कि, सालों से बाघ एवं वन्य प्राणियों का अवैध शिकार करने वाले गिरोह में शामिल हैं। इसके बाद एसटीआर को खबर दी गई, जिस पर बुधवार रात को पांचों शिकारियों को वन टाइगर स्ट्राइक फोर्स अपने कब्जे में लेकर रवाना हो गया। इस तरह अभी तक 25 शिकारी हाथ लग चुके हैं।पुलिस ने पकड़ी खाल नरेगांव के नजदीकी गांव उमरखोड़ गांव के सरपंच इत्तूलाल ने पुलिस को सूचना दी कि, एक बोरी लावारिस पड़ी है। इस पर डॉग स्क्वॉड के साथ पहुंची पुलिस ने बोरी को खोला तो बाघ की खाल निकली। इसकी सूचना मिलने पर एसडीओ फॉरेस्ट विनोद श्रीवास्तव और रेंजर संदीप माहेश्वरी मय स्ट्राइक फोर्स के पहुंचे और खाल जब्त की। हालांकि, अब इस खाल बरामदगी को फॉरेस्ट महकमा अपनी उपलब्धि बता रहा है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

शिक्षा के क्षेत्र में  मध्यप्रदेश इतिहास रचे

कृषि की तरह शिक्षा के क्षेत्र में भी मध्यप्रदेश इतिहास रचे। मानव संसाधन विकास मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी ने यह बात आज मंत्रालय में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान कही। श्रीमती ईरानी ने कहा कि प्रदेश को शिक्षा का हब बनाने के लिये केन्द्र सरकार हरसंभव सहयोग करेगी।श्रीमती ईरानी ने कहा कि मध्यप्रदेश में देश के नार्थ-ईस्ट के छात्रों के अध्ययन के लिये नीति बनायें। इस पर उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि इस संबंध में इसी सत्र में नीति बनाई जायेगी। श्रीमती ईरानी ने कहा कि परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने के लिये राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन टेस्टिंग स्कीम बनाने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर शिक्षकों का भी मूल्यांकन होना चाहिये। मानव संसाधन विकास मंत्री ने कहा कि प्रदेश के किसी ऐसे शिक्षाविद, जिसने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया हो, लेकिन आज लोग उसे नहीं जानते हैं के बारे में जानकारी भेजें।श्रीमती ईरानी ने कहा कि तकनीकी संस्थाओं में एग्रो बेस फूड प्रोसेसिंग सहित अन्य इंडस्ट्री के संबंध में भी प्रशिक्षण दिलवाने पर विचार किया जाये। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों में स्थापित महिला अध्ययन केन्द्रों को सशक्त किया जाये। श्रीमती ईरानी ने कहा कि प्रदेश में स्थापित बौद्ध विश्वविद्यालय में सार्क देशों के बच्चों को अध्ययन के लिये आमंत्रित किया जाये। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हुए अच्छे कार्यों को पूरे देश में लागू किया जायेगा। देश में शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिये हावर्ड विश्वविद्यालय सहित अन्य प्रमुख विश्वविद्यालय से टाईअप किया जायेगा।उच्च शिक्षा मंत्री श्री गुप्ता ने कहा कि मानव संसाधन विकास मंत्री के सकारात्मक सोच का लाभ प्रदेश को जरूर मिलेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री ने जो सुझाव दिये हैं, उनका पालन किया जायेगा।बैठक में प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा संजय सिंह और प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा जे.एन. कन्सोटिया ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री दीपक जोशी, अपर सचिव मानव संसाधन विकास अमिता शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मुद्रा योजना परिवर्तनकारी

चौहान ने किया देश के पहले मुद्रा लोन मेगा केंप का शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में इलाहाबाद बैंक द्वारा लगाये गये देश के पहले मुद्रा लोन मेगा केंप का शुभारंभ किया। उन्होंने हितग्राहियों को ऋण वितरण भी किया।स्थानीय समन्वय भवन में देश के पहले मुद्रा लोन मेगा कैंप में श्री चौहान ने कहा कि प्रधान मंत्री मुद्रा योजना प्रदेश और देश के लिये परिवर्तनकारी है। उन्होंने प्रदेश के लोगों की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि सरकार गरीबों की है। जो लोग आर्थिक रूप से पिछड़ गये उनकी सरकार है। उन्होंने युवाओं का आव्हान किया वे आगे बढ़ें, मुद्रा योजना का लाभ लें और स्वयं की आर्थिक उन्नति के साथ प्रदेश को समृद्ध बनायें।श्री चौहान ने मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजना और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की चर्चा करते हुए कहा कि राज्य सरकर ने युवाओं को अपना रोजगार स्थापित करने में प्रोत्साहित करते हुए बेंक लोन वापस करने की गारंटी और उन्हें ब्याज सब्सिडी देने जैसे कदम उठाये हैं ताकि युवा आगे बढ़कर अपना रोजगार स्थापित करें। उन्होंने युवाओं से आव्हान किया कि वे रोजगार देने वाले बनें। युवाओं में हुनर है, प्रतिभा है। टाटा, बिड़ला और अंबानी जैसे बड़े उदयोगपति बनने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि रोटी, कपड़ा, मकान जैसी मूलभूत आवश्यकताएँ पूरी करने के लिये राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साल ज्यादा से ज्यादा युवाओं को ऋण दिया जायेगा। उन्होंने बैंकों से आग्रह किया कि वे भी युवाओं को लोन देने का लक्ष्य बढ़ायें। उन्होंने कहा कि सरकार ने गरीबों के हित में स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के पूरे इंतजाम किये हैं। किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है।श्री चौहान ने इलाहाबाद बैंक को मेगा लोन केंप आयोजित करने के लिये बधाई देते हुए कहा कि शुभ कार्य के साथ बैंक अपनी स्थापना के 151 वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। उन्होंने बैंक के सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों को बधाई दी।वित्त मंत्री श्री जयंत मलैया ने इलाहाबाद बैंक को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रयास से प्रदेश की सूक्ष्म और लघु उद्योग इकाइयों को मजबूती मिलेगी। उन्होंने हितग्राहियों से आग्रह किया कि वे समय पर लोन चुकायें और फिर से लोन लेने की योग्यता हासिल करें। इससे बैंक को भी लाभ होगा और काम-धंधा भी फलेगा-फूलेगा।बैंक के कार्यपालन निदेशक एन.के. साहू ने मध्यप्रदेश में बैंक की सेवाओं के विस्तार की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस साल 20 नई शाखा खोली जायेंगी। ये शाखाएँ ऐसे स्थानों पर खोली जायेंगी जहाँ बैंक सुविधा नहीं है। उन्होंने बताया कि मेगा केंप में 1000 से ज्यादा हितग्राहियों को लोन दिया गया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश ने काफी नाम कमाया है। सड़कें और अधोसंरचनाएँ ठीक हो गई हैं। आर्थिक परिदृश्य सकारात्मक रूप से बदला है। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजना और युवा उदयमी योजना की सराहना करते हुए कहा कि बैंक इन योजनाओं में हितग्राहियों का लक्ष्य बढ़ायेगा।मुख्य सचिव अंटोनी डिसा, बैंक के क्षेत्रीय महा प्रबंधक विकास कुमार, वरिष्ठ अधिकारी एवं बडी संख्या में हितग्राही उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मालवा को मरू भूमि बनने से बचाने के लिये एक और नदी नर्मदा से जुड़े़गी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में नर्मदा नियंत्रण मंडल की बैठक में 2143 करोड़ रुपये लागत की नर्मदा-मालवा-गंभीर लिंक परियोजना को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई। इस योजना के तहत इंदौर और उज्जैन जिले की सात तहसील के 158 ग्राम में पेयजल के साथ 50 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इंदौर के यशवंत सागर को भी इस परियोजना से बार-बार भरा जा सकेगा। इस योजना में कोई विस्थापन और पुनस्थापन की आवश्यकता नहीं होगी। बैठक में 56 करोड़ 50 लाख रुपये लागत की डाबरी उदवहन सिंचाई योजना और 97 करोड़ 21 लाख रुपये लागत की सिहाड़ा उदवहन सिंचाई योजना की प्रशासकीय स्वीकृति भी दी गई।बैठक में लोक निर्माण मंत्री सरताज सिंह, वित्त मंत्री जयंत मलैया, वन मंत्री गौरीशंकर शेजवार, कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन, ऊर्जा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल, राजस्व मंत्री रामपाल सिंह, नर्मदा घाटी विकास राज्य मंत्री लाल सिंह आर्य, मुख्य सचिव अंटोनी डिसा भी उपस्थित थे।मुख्यमंत्री चौहान ने बैठक में कहा कि मालवा में पानी पहुँचाने के लिये यहाँ की नदियों को नर्मदा से लिंक करना सबसे अच्छा विकल्प है। उन्होंने प्रधानमंत्री से मिलकर नर्मदा-मालवा लिंक योजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2024 के पहले मध्यप्रदेश को नर्मदा के अपने हिस्से के जल का उपयोग करने के लिये भी नर्मदा-मालवा लिंक योजनाएँ महत्वपूर्ण हैं। इन योजनाओं के माध्यम से मालवा क्षेत्र में सिंचाई, उद्योग और पेयजल के लिये पानी उपलब्ध हो सकेगा।नर्मदा-मालवा-गंभीर लिंक परियोजनामालवा क्षेत्र में गिरते भू-जल स्तर, सिंचाई और पेयजल की कमी को देखते हुए यह योजना प्रस्तावित की गई है। इसमें न तो बाँध का निर्माण होगा और न ही कोई परिवार विस्थापित होगा। इससे इंदौर और उज्जैन जिले के 158 ग्राम में 50 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। लगभग 2143 करोड़ 46 लाख रुपये लागत की इस योजना में सिंचाई के लिये 12.5 क्यूसेक, पेयजल के लिये 1.5 क्यूसेक और औद्योगिक उपयोग के लिये 1 क्यूसेक जल का उपयोग किया जायेगा। इस योजना में नर्मदा के जल को 416 मीटर सिंचाई कर उदवहन किया जायेगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

पेटलावद बलास्ट मृतकों की संख्या 94 ,घटना की न्यायिक जाँच होगी

मृतकों के परिजन को मिलेंगे 5-5 लाख रुपये झाबुआ के पेटलावद ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या 94 पहुँच गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झाबुआ जिले के पेटलावद पहुँचकर घटना का जायजा लिया। वे शनिवार को यहाँ हुए एक भीषण हादसे के घायल तथा मृतकों के परिजनों से मिले। उन्होंने कहा कि पेटलावद में हुए भीषण हादसे की न्यायिक जाँच करवायी जायेगी। मृतकों के परिजनों को पाँच-पाँच लाख रुपये दिये जायेंगे। प्रत्येक मृतक के परिवार के एक सदस्य को पात्रता अनुसार रोजगार/स्व-रोजगार मुहैया करवाया जायेगा। किसी भी हाल में अपराधी को छोड़ा नहीं जायेगा। अपराधी की सूचना देने वाले को एक लाख रुपये का इनाम दिया जायेगा।मुख्यमंत्री श्री चौहान पेटलावद में मृतकों के परिजन और घायलों से मुलाकात के दौरान बहुत द्रवित दिखे। उन्होंने न केवल सबको ढाँढस बँधाया बल्कि हरसंभव मदद की बात भी कही। अनेक जगह उन्होंने जमीन पर बैठकर लोगों की बात को गंभीरता से सुना।एसडीएम और एसडीओपी हटायामुख्यमंत्री श्री चौहान ने पेटलावद के एस.डी.एम. और एस.डी.ओ.पी. को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिये। उन्होंने पेटलावद थाना के पूरे अमले को भी तत्काल प्रभाव से बदलने के निर्देश दिये।40 परिवारों से मिलकर की संवेदना व्यक्तमुख्यमंत्री ने अपने पेटलावद प्रवास के दौरान 40 परिवारों से मिलकर संवेदना प्रकट की। उन्होंने सभी को ढाँढस बताया और जाँच में कोई कोताही न बरतने की बात की।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार की सुबह पुन: पेटलावद जायेंगे। मुख्यमंत्री सोमवार को मृतकों और घायलों से संबंधित 17 गाँव में जाकर परिजनों से भेंटकर उन्हें दिलासा देंगे।मुख्यमंत्री चौहान सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पेटलावद पहुँचकर घायलों से मिले। उन्होंने घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिये कि घायलों के मध्यप्रदेश और मध्यप्रदेश के बाहर जहाँ भी जरूरी होगा, उपचार में किसी भी तरह की कोई कसर नहीं छोड़े। घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा मुहैया करवायी जाये। उन्होंने घायलों के परिजनों को आश्वस्त किया कि घायलों के उपचार में व्यय होने वाली सम्पूर्ण राशि राज्य शासन वहन करेगा। शासन द्वारा हरसंभव आवश्यक मदद दी जायेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान हादसे में मृत लोगों के परिजन से भी मिले और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने राज्य शासन की ओर से उन्हें सहायता देने की बात कही।मुख्यमंत्री घटना स्थल के आसपास एकत्र स्थानीय नागरिकों से भी मिले। उन्होंने सभी की बात को गंभीरता से सुना तथा नागरिकों द्वारा दिये गये सुझावों पर अमल करने का भरोसा दिलाया। श्री चौहान ने घटना स्थल का मुआयना करने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।मुख्यमंत्री श्री चौहान स्थानीय मुक्तिधाम भी गये जहाँ मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया था। वहाँ मुख्यमंत्री ने मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

एमपी  में 110 आईटीआई और भोपाल-ग्वालियर में एमएसडीसी की जरुरत

तकनीकी शिक्षा मंत्री गुप्ता ने केन्द्रीय मंत्री तोमर से भेंट की तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने नई दिल्ली में केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर से भेंट की। श्री गुप्ता ने युवाओं को हाईटेक कौशल प्रशिक्षण दिलवाने के उद्देश्य से भोपाल और ग्वालियर में मल्टी-स्किल डेव्हलपमेंट सेंटर (एमएसडीसी) खोलने और 110 विकासखंड में आईटीआई तथा 313 विकासखंड में स्किल डेव्हलपमेंट सेंटर खोलने के प्रस्ताव को अतिशीघ्र स्वीकृत करवाने का अनुरोध किया। श्री तोमर ने कहा है कि इस संबंध में शीघ्र ही कार्यवाही की जायेगी।कौशल विकास मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा स्वयं के संसाधनों से 135 विकासखंड में कौशल विकास केन्द्र एवं 30 नवीन आईटीआई प्रारंभ किये गये हैं। राज्य सरकार द्वारा 110 आईटीआई विहीन तथा 313 विकासखंड में स्किल डेव्हलपमेंट सेंटर स्थापित करने का प्रस्ताव भारत सरकार को एक अगस्त 2009 को भेजा गया था। राज्य सरकार द्वारा 130 विकासखंड में आईटीआई प्रारंभ करने के लिये भूमि का चिन्हांकन भी कर लिया गया है। इसी तरह 2 मल्टी-स्किल डेव्हलपमेंट सेंटर की स्थापना का प्रस्ताव 2 जुलाई 2012 को भेजा जा चुका है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

हिन्दी भाषा सभी को एकता के सूत्र में पिरोती है

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हिन्दी सभी को जोड़ने वाली भाषा है। यह सबको एकता के सूत्र में पिरोती है। हिन्दी भाषी क्षेत्र में प्रशासन में हिन्दी का प्रयोग होना मानवाधिकार है। उन्होंने कहा कि हिन्दी के विस्तार के लिए मध्यप्रदेश में जो भी संभव है वह सब किया जाएगा। श्री चौहान आज विश्व हिन्दी सम्मेलन के दूसरे दिन प्रशासन में हिन्दी सत्र की अध्यक्षता कर रहे थे। इस मौके पर विभिन्न विद्वान और प्रतिभागियों ने प्रशासन में हिन्दी के उपयोग के उपयोगी सुझाव दिए।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रशासन में ऐसी भाषा का उपयोग होना चाहिए जिसे आमजन भी समझ सके। इसके लिए प्रदेश में प्रशासन में हिन्दी की सरल शब्दावली का प्रयोग सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे स्वयं और उच्चाधिकारी सहित सभी अधिकारी द्वारा हिन्दी का उपयोग तथा भारत सरकार से पत्राचार भी हिन्दी में होगा। इसी तरह सभी नामकरण, तकनीकी प्राक्कलन भी हिन्दी में बनाने और शासकीय दस्तावेज भी हिन्दी में प्रकाशित करने के प्रयास किये जायेंगे।इस मौके पर प्रो. चन्द्रकला पाड़िया ने कहा कि कोई देश तभी तरक्की कर सकता है जबकि उसकी भाषा अंतर्राष्ट्रीय हो। भाषा संस्कृति की वाहक होती है। उन्होंने कहा कि हिन्दी अनुवाद के लिए संदर्भ की जानकारी होना बहुत जरूरी है। प्रो. महेन्द्रपाल शर्मा ने कहा कि हिन्दी का विरोध किसी भी भारतीय भाषा से नहीं है। उन्होंने तकनीक में उपयोग और अभ्यास बढ़ाने पर जोर दिया। चर्चा में भाग लेते हुए माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के प्रो. बृजकिशोर कुठियाला ने कहा कि अन्य प्रान्त से आये गैर हिन्दी भाषी अधिकारियों का हिन्दी प्रशिक्षण अनिवार्य किया जाये।इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आये हिन्दी के विद्वान और हिन्दी प्रेमियों ने प्रशासन में हिन्दी के उपयोग संबंधी बहुमूल्य सुझाव दिये। सत्र का संचालन श्री हरीश नवल ने किया। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र और अन्य जन-प्रतिनिधि तथा मुख्य सचिव श्री अन्टोनी डिसा, प्रमुख सचिव संस्कृति श्री मनोज श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

29 जून से 14 जुलाई 2014 के बीच होंगी मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन  की यात्राएँ

वैष्णोदेवी, रामेश्वरम एवं तिरुपति की यात्रामुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में 29 जून से विभिन्न तीर्थ-स्थल के लिये यात्रा प्रारंभ की जायेगी। इसमें बैतूल, होशंगाबाद, भोपाल, रायसेन, सीहोर, देवास, इंदौर, नीमच, मंदसौर, धार, रतलाम, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिण्ड, खण्डवा, खरगोन, बड़वानी, हरदा, छिन्दवाड़ा जिले के तीर्थ-दर्शनार्थी को वैष्णोदेवी, रामेश्वरम एवं तिरुपति की यात्रा करवाई जायेगी।इस योजना में 29 जून को बैतूल से 201, होशंगाबाद से 204, भोपाल से 270, रायसेन से 150 तथा सीहोर से 151 तीर्थ-यात्री बैतूल-होशंगाबाद-हबीबगंज होते हुए वैष्णोदेवी के लिये रवाना होंगे। इसी प्रकार 30 जून को नीमच से रामेश्वरम की यात्रा शुरू होगी जिसमें नीमच से 310, मंदसौर से 330 तथा रतलाम से 337 तीर्थ-यात्री रहेंगे, 9 जुलाई को इंदौर से 372, देवास से 215, सीहोर से 211 तथा धार से 180 तीर्थ-यात्री रामेश्वरम के लिये रवाना होंगे।तिरुपति के लिये 10 जुलाई को शिवपुरी से 260, ग्वालियर से 301, दतिया से 206 तथा भिण्ड से 209 तीर्थ-यात्री को रवाना किया जायेगा। इसी प्रकार 14 जुलाई को खण्डवा से 215, खरगोन से 200, बड़वानी से 153, हरदा से 152 तथा छिन्दवाड़ा से 256 तीर्थ-यात्री को रामेश्वरम तीर्थ-स्थल की यात्रा करवाई जायेगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

रक्षा सूत्र के रूप में दिया जीवन सुरक्षा का उपहार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बहनों को प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा में भागीदार बनाकर उन्हें सुरक्षा बंधन देने का अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जायेगा। हर बहन को जीवन सुरक्षा मिलना चाहिए। बहनों के लिये इस साल रक्षा बंधन कुछ खास हो गया जब मुख्यमंत्री चौहान ने उन्हें रक्षा सूत्र के रूप में जीवन बीमा प्रमाण पत्र सौंपा। रक्षा-बंधन पर्व की बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि अब रक्षा-बंधन बहनों के लिये सुरक्षा बंधन बन गया है। सर्वधर्म समभाव की परंपरा में मुख्यमंत्री निवास पर आज रक्षा बंधन का पर्व पारंपरिक उत्साह से मनाया गया। समाज के विभिन्न वर्गों की बहनों ने मुख्यमंत्री निवास पर पहुँचकर राखी बाँधी और उनके सुखी और स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री निवास में हर साल रक्षा-बंधन का त्यौहार मनाया जाता है। इसमें सभी धर्म और समाज की बहनें और बेटियाँ शामिल होती हैं।श्री चौहान ने कहा कि माँ, बहन और बेटियों की सुरक्षा के लिये सरकार हमेशा तत्पर है। बहनों के आग्रह पर अब यह निर्णय लिया गया है कि प्रदेश में शराब की नई दुकान या फैक्ट्री नहीं खुलने दी जायेगी। उन्होंने कहा कि बहनों, बेटियों क़ी शिक्षा और नौकरी के लिए सरकार ने कई कदम उठाये हैं। अब पुलिस बल की भर्ती में 33 प्रतिशत रिजर्वेशन महिलाओं को दिया जाएगा। स्थानीय शासन में पहले ही 50 प्रतिशत पद बहनो को दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बहनों की खुशी और उनके चेहरे पर मुस्कान लाना ही सरकार का मिशन है।इस अवसर पर सभी लीड बैंकों के प्रतिनिधि प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा योजना की औपचारिकताएँ पूरी करने के लिये उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मुंडे का अंतिम संस्कार ,बेटी ने दी मुखग्नि

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री और भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे का पार्थिव शरीर बुधवार दोपहर बीड जिले स्थित उनके पैतृक गांव परली ले जाया गया जहां उनकी बेटी पंकजा ने मुखाग्नि दी। मुंडे के अंतिम संस्कार के दौरान महाराष्ट्र के सीएम पृथ्वीराज चव्हाण समेत पार्टी लाइन से इतर कई बड़े नेता मौजूद रहे। चव्हाण जब मुंडे के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में हिस्सा लेकर वापस लौट रहे थे तो उनकी गाड़ी पर कुछ लोगों ने पथराव किया। हालांकि, सीएम चव्हाण को नुकसान नहीं पहुंचा। इससे पहले परली में मुंडे के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। इस दौरान हजारों लोगों ने पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी। हालांकि इस बीच वहां माहौल बिगड़ गया था। कुछ लोग पत्‍थर फेंकने लगे थे। बाद में मुंडे की बेटी पंकजा ने लोगों से अपील कर किसी तरह व्‍यवस्‍था को फिर से कायम किया। बताया जा रहा है कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्‍का लाठीचार्ज किया था जिससे भीड़ भड़क गई और पत्‍थर फेंकने लगी थी। इससे पहले बुधवार सुबह वायुसेना के विशेष विमान से मुंडे का पार्थिव शरीर लातूर पहुंचा था। उस वक्‍त प्रकाश जावड़ेकर और राजीव प्रताप रूडी सहित भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर मौजूद थे। मुंडे का पार्थिव शरीर जब लातूर पहुंचा तो वहां सैकड़ों की तादाद में लोग मौजूद थे। अपने नेता के शव को देखते ही उनकी आंखों में आंसू आ गए। वहां मौजूद कई और लोगों ने मुंडे के लिए नारे भी लगाए।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

पचास फीसदी भोपालियों में कैल्शियम की कमी

भोपाल के लगभग 50 फीसदी लोग कैल्शियम की कमी से पीड़ित हैं। इसके चलते आगे जाकर इन्हें दूसरी बीमारियां भी हो सकती हैं। हमीदिया अस्पताल के अस्थिरोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष गोहिया ने यह जानकारी दी। उन्होंने गुरुवार को हमीदिया में आयोजित बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) जांच शिविर में पहुंचे मरीजों की जांच के बाद यह बात कही। शिविर में लगभग 300 मरीजों का बोन मिनरल डेंसिटी टेस्ट किया गया जिसमें से साठ फीसदी लोग ओस्टियोपेनिक तथा तीस फीसदी ओस्टियोपोरोटिक निकले। भोपाल में मात्र दस फीसदी लोग ही सही पाए गए। डॉ. गोहिया ने बताया कि अनियमित जीवनशैली एवं खान-पान की वजह से शरीर से मिनरल खत्म होने लगते हैं, जिससे हड्डियों का घनत्व (बोन डेंसिटी) कम होने लगता है और धीरे- धीरे वो घिसने और कमजोर होने लगती हैं। कई बार हड्डियों में यह कमजोरी इतनी हो जाती है कि मामूली सी चोट लगने पर भी फ्रैक्चर हो जाता है। हमीदिया में मरीजों की जांच नि:शुल्क की गई। निजी अस्पतालों में इस जांच की कीमत करीब एक हजार रुपए है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

शिवराज ने कहा विकास का सूर्य अस्त हुआ

सड़क दुर्घटना में गोपीनाथ मुंडे का निधन केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ मुंडे का दिल्ली में एक रोड एक्सीडेंट में निधन हो गया । मुंडे आज सुबह अपने निवास से एयरपोर्ट जा रहे थे तभी उनकी कार से एक कार टकरा गई ,जिसके मुंडे को चोट लगी । घायल मुंडे को एम्स ले जाया जहाँ कड़ी मशक्कत के बाद भो डॉक्टर्स उन्हें बचा नहीं सके । बीजेपी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वे 64 वर्ष के थे।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि श्री मुंडे का असमय निधन देश और पार्टी के लिये गहरा आघात है। देश ने विकास के लिये समर्पित एक प्रतिभा संपन्न, कर्मठ, जुझारू और लोक हित के मुद्दों के प्रति संवेदनशील नेता खो दिया है।श्री चौहान ने कहा कि श्री मुंडे महाराष्ट्र की राजनीति के शीर्ष पुरुष थे। श्री चौहान ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजन को यह गहन दु:ख सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मध्यप्रदेश राज्य मंत्री-परिषद ने आज केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपीनाथ मुंडे के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया। मंत्री-परिषद ने मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी।मुख्यमंत्री ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि श्री मुंडे के निधन से विकास का सूरज अस्त हो गया। उनका निधन देश के लिये अपूरणीय क्षति है।श्री चौहान ने कहा कि मानवीय गुणों से परिपूर्ण श्री मुंडे जमीन से जुड़े नेता थे। वे असमय हमें छोड़कर चले गये। मन पीड़ा से भरा है। पता नहीं विधि ने ऐसा क्या विधान रचा कि ऐसी अनहोनी हो गयी। उन्होंने कहा कि श्री मुंडे की कमी पूरी नहीं हो सकती। ऐसा वज्रपात किसी पर नहीं हो। उन्होंने श्री मुंडे से अपनी मित्रता का स्मरण करते हुए कहा कि उन्हें सबकी चिंता रहती थी। महाराष्ट्र की जनता उन्हें दिलोजान से चाहती थी।मंत्रि-परिषद ने दिवंगत श्री मुंडे के चरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए ईश्वर से उनके परिजनों, मित्रों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

बदलाव के एजेंट मोदी

मोदी की वेबसाइड पर सदस्यता भारत के भावी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सदस्यता अभियान की शुरुआत की है, जिसमें विशेषकर युवाओं से फेसबुक व गूगल प्लस के जरिए उनसे जुड़ने की अपील की गई है। मजबूत, गौरवशाली और विस्तृत भारत के निर्माण के लक्ष्य को लेकर शुरू किए गए अभियान के मुताबिक, "देश की जनता देश को नई ऊंचाई तक ले जा सकती है और इसे विश्व का अग्रणी देश बना सकती है, लोगों विशेषकर युवाओं को अपना समय, कौशल और ऊर्जा देश के लिए देना चाहिए।" जो व्यक्ति इससे जुड़ने की कोशिश कर रहा है उससे उसकी रुचि और योग्यता पूछी जा रही है। मोदी की वेबसाइट http://www.narendramodi.in इन पर संदेश है, "मैं श्रेष्ठ भारत के बदलाव का एक एजेंट बनना चाहता हूं।"

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

ज्योतिर्मय प्रज्ञा-पुरुष कलाम ,  शिवराज सिंह चौहान

कुछ व्यक्तित्व इतने विराट होते हैं कि उनके बारे में कुछ कहने में भाषा पंगु हो जाती है। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम भारतीय ऋषि परम्परा के ऐसे ही महापुरुष थे। आधुनिक भारत के इतिहास में 27 जुलाई 2015 एक ऐसे दिन के रूप में याद किया जाएगा, जब भारत रत्न डॉ. कलाम के रूप में अपने ज्ञान, विज्ञान और प्रज्ञान से देश को आलोकित करने वाली ज्योति परम ज्योति में विलीन हो गयी।डॉ. अब्दुल कलाम क्या थे, यह कहने से ज्यादा यह कहना उपयुक्त होगा कि वह क्या नहीं थे! भारतीय जीवन मूल्यों के मूर्तिमंत स्वरूप डॉ. कलाम एक ज्योतिर्मय प्रज्ञा-पुरुष थे। बहुमुखी प्रतिभा के धनी डॉ. कलाम उत्कृष्ट वैज्ञानिक, मौलिक विचारक, गंभीर आध्यात्मिक साधक, कवि, संगीत रसिक, कुशल वक्ता, प्रशासक और सबसे बड़ी बात, संवेदनाओं से परिपूर्ण एक महामानव थे।महान लोग उन लोगों के प्रति सदा कृतज्ञ रहते हैं, जिनसे उन्होंने कुछ सीखा हो। डॉ. कलाम किसी भी सार्वजनिक मंच पर अपने प्राथमिक शिक्षक श्री शिव सुब्रमण्यम और वैज्ञानिक गुरु प्रो.सतीश धवन के प्रति सम्मान व्यक्त करना कभी नहीं भूलते थे। वह कुरान और गीता दोनों ही समान भाव से पढ़ते थे। डॉ. कलाम मिसाइल मैन के नाम से जाने जाते थे। स्वदेशी तकनीक से बनी अग्नि और पृथ्वी मिसाइल उनकी ही देन है। अंतरिक्ष कार्यक्रम से वह निकट से जुड़े थे। पोखरण विस्फोट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी।इस प्रज्ञा पुरुष की पहचान सिर्फ इतनी ही नहीं थी। भारत को 2020 तक एक पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने का उन्होंने न केवल सपना देखा था, बल्कि उसे साकार करने की ठोस रूपरेखा 'विजन-2020' के रूप में सामने रखी।उन्होंने भारत को परमाणु शक्ति सम्पन्न बनाया। डीआरडीओ तथा इसरो जैसे उत्कृष्ट वैज्ञानिक संस्थान अपनी श्रेष्ठता के लिए उनके ऋणी रहेंगे।डॉ. कलाम चाहते थे कि भारत के गाँवों में शहरों जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हों। अपनी इस योजना को उन्होंने प्रॉविजन ऑफ अर्बन फेसिलिटीज इन रुरल एरियाज (पुरा) नाम दिया। उनकी पुस्तकों ने देश के युवाओं में नये उत्साह और आत्मविश्वास का संचार करने के साथ ही उनमें राष्ट्र के लिए कुछ कर गुजरने का संकल्प जगाया।हमारा सौभाग्य है कि मध्य प्रदेश की धरती पर डॉ. कलाम के मुबारक कदम कई बार पड़े। यहाँ अपनी हर यात्रा में उन्होंने हमें विकास के लिए ठोस मार्गदर्शन देने के साथ ही नया जोश भी जगाया। प्रदेश के संपूर्ण विकास के लिए उन्होंने हमें जो 11 बिन्दु सुझाये उनसे हमे मध्यप्रदेश को देश का सबसे तेजी से विकसित होने वाला प्रदेश बनाने में बहुत मदद मिली।मैं जब-जब कलाम साहब से मिला, उनकी सहजता और विनम्रता से मुझे उनके बड़ेपन का अहसास हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री माननीय अटल बिहारी वाजपेयी के वह गहरे मित्र थे। वाजपेयीजी से उनकी केमिस्ट्री गजब की थी। अटलजी के प्रधानमंत्रित्व काल में डॉ. कलाम को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से विभूषित किया गया। राष्ट्रपति के रूप में देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद को उन्होंने सुशोभित किया। यह एक कृतज्ञ राष्ट्र का उनके प्रति सम्मान भाव था। मेरी मान्याता में डॉ. कलाम सभी पदों, पदवियों, सम्मानों और विभूषणों से ऊपर थे। मेरी कोशिश होगी कि हम इस प्रज्ञा पुरुष की स्मृति को भावी पीढ़ी के लिये प्रेरणादायी बनाने का कोई उपक्रम निकट भविष्य में ही करें।अपना पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित करने वाले डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को मध्यप्रदेश की जनता और मेरी ओर से कोटिश: नमन।(लेखक मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री है)

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

एमपी में समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी

किसानों को 10 हजार करोड़ रुपये का भुगतान प्रदेश में खाद्य, नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा अब तक 9 लाख 63 हजार किसान से समर्थन मूल्य पर अब तक 70 लाख 69 हजार मीट्रिक टन गेहूँ की खरीदी की गई है। खरीदे गये गेहूँ के बदले किसानों को 10 हजार 19 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान किया जा चुका है। किसानों को उनकी उपज के भुगतान के लिये भटकना न पड़े इसके लिये विभाग द्वारा खरीदी के बाद 7 दिन के भीतर उनके खातों में राशि जमा किये जाने की व्यवस्था की गई।उपार्जन केन्द्र पर किसान को अपनी उपज किस दिन लेकर पहुँचना है, इसके लिये एसएमएस से किसानों के मोबाइल पर सूचना दिये जाने की व्यवस्था की गई। विभाग ने इस वर्ष 128 गेहूँ उपार्जन केन्द्र और बढ़ाये हैं। इस वर्ष प्रदेश में 2,980 गेहूँ उपार्जन केन्द्र बनाये गये हैं। केन्द्र की संख्या बढ़ने से प्रत्येक केन्द्र पर 500 से 700 किसान ही पहुँचे, जिससे किसानों को अपनी उपज बेचने के लिये इंतजार नहीं करना पड़ा। इस वर्ष 25 मई तक समर्थन मूल्य पर 70 लाख 69 हजार मीट्रिक टन गेहूँ की खरीदी की गई। पिछले वर्ष 25 मई तक 63 लाख 41 हजार मीट्रिक टन गेहूँ की खरीदी गई थी।प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी के लिये राज्य सरकार ने मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाइज कार्पोरेशन एवं मध्यप्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ (मार्कफेड) को अधिकृत किया है। इस वर्ष किसानों से 1550 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर गेहूँ की खरीदी की जा रही है। केन्द्र सरकार ने समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी का 1400 रुपये प्रति क्विंटल का भाव निर्धारित किया है। राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में प्रति क्विंटल 150 रुपये की राशि बोनस के रूप में दी जा रही है। राज्य सरकार ने प्रदेश के 7 जिले भिण्ड, छतरपुर, उमरिया, रीवा, सतना, सीधी एवं सिंगरौली में किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीद की तारीख को बढ़ाकर 30 मई किया है। शेष जिलों में 26 मई तक गेहूँ की खरीदी की गई।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

हरियाली महोत्सव में एक दिन में लगेंगे एक करोड़ पौधे

मध्यप्रदेश में हरियाली महोत्सव में एक दिन निर्धारित कर एक करोड़ पौधे लगाये जायेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हरियाली महोत्सव को जन आंदोलन बनाया जाय। श्री चौहान आज यहाँ मंत्रालय में वन विभाग की समीक्षा कर रहे थे। श्री चौहान ने निर्देश दिये कि वनोपज पर आधारित लघु उद्योगों की स्थापना की विस्तृत कार्य-योजना बनायें। इस योजना में पाँच वर्ष में 4 लाख हितग्राही को रोजगार दिया जायेगा। बैठक में वन मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार और मुख्य सचिव अन्टोनी डिसा भी उपस्थित थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि वनों को रोजगार से जोड़ने के लिये लघु उद्योग लगाने वाले वनवासियों के लिये प्रशिक्षण, विपणन और पेकेजिंग की व्यवस्था करें। इसके लिये पाँच वर्ष की समयबद्ध योजना बनायें। हरियाली महोत्सव को जन-आंदोलन बनाने के लिये हर स्तर पर जन-भागीदारी सुनिश्चित करें। आगामी जून माह में इस अभियान की तैयारी करें। उन्होंने बाँस मिशन की समीक्षा करते हुए कहा कि बाँस से वनों के आसपास रहने वालों को रोजगार देने का बड़ा लक्ष्य तय कर काम करें। वन विभाग पर्यावरण और विकास में संतुलन रखकर कार्य करें। उन्होंने वन संरक्षण अधिनियम के प्रावधान के संबंध में निर्माण विभाग के अधिकारियों को जागरूक करने के लिये कार्यशाला के आयोजन को उपयोगी बताया।मुख्यमंत्री चौहान ने निर्देश दिये कि बिगड़े वनों के सुधार के लिये विस्तृत योजना बनायी जाय। उन्होंने प्रदेश में ईको-पर्यटन की व्यापक संभावना को ध्यान में रखते हुए कार्य-योजना बनाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आबादी वाले क्षेत्रों में बाघ सहित अन्य वन-प्राणी नहीं आयें इसके लिये वैज्ञानिक तरीके से योजना बनायें। विभाग में मजदूरों को ऑन लाइन भुगतान के संबंध में उन्होंने कहा कि इसे व्यावहारिक और पारदर्शी बनायें, ताकि मजदूरों को परेशानी नहीं हो। संयुक्त वन प्रबंध समितियों के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि वर्ष में एक बार इन सभी समितियों के सम्मेलन आयोजित करें। बताया गया कि इन समितियों में वन रक्षकों के स्थान पर समिति सदस्य को सचिव बनाने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है। वन ग्रामों में रहनेवालों की समस्याओं का निराकरण मानवीय दृष्टिकोण से करें। वनों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें। विभागीय निर्माण कार्यों में गुणवत्ता नियंत्रण का मेकेनिज्म विकसित करें।बैठक में बताया गया कि यू.एन.डी.पी. और केन्द्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्रालय का बायो डायवर्सिटी अवार्ड कान्हा टाईगर रिजर्व को प्रथम और सतपुड़ा टाईगर रिजर्व को द्वितीय मिला है। प्रदेश के वनों में वृक्षारोपण का व्यापक कार्य किया जायेगा। आगामी जुलाई में लगभग साढ़े सात करोड़ पौधे लगाये जायेंगे। जानकारी दी गयी कि रातापानी स्थित तालाब में एक साथ पानी पीते पाँच बाघ का समूह देखा गया है। इस जंगल में चीतल की संख्या बढ़ाने के लिये घास के मैदान बढ़ाये जा रहे हैं। वन आधारित उद्योगों से रोजगार के लिये लक्षित चार लाख हितग्राहियों के स्व-सहायता समूह बाँस, औषधि और सुगंधित पौधों की खेती करेंगे। ईको पर्यटन के लिये पी.पी.पी. के तहत रालामंडल इन्दौर, बीहर रीवा और अरनिया, देवास में कार्य किये जा रहे हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

एक स्थान पर बसे लोगों को जमीन के दस्तावेज दिए जाएँ

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि लंबे समय से एक ही स्थान पर बसे, सभी परिवारों को भू-खंड धारक प्रमाण पत्र दिये जाये। कोई पात्र परिवार छूटे नहीं। उन्होंने अभियान चलाकर प्रमाण-पत्र वितरण करने के निर्देश दिये। श्री चौहान मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण की साधारण सभा की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास मिशन के कार्यों की भी समीक्षा की।बैठक में वित्त मंत्री जयंत मलैया, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव, लोक निर्माण मंत्री सरताज सिंह, कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन, आदिम-जाति एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री ज्ञान सिंह और मुख्य सचिव अंटोनी डिसा भी उपस्थित थे।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पात्र व्यक्ति को लाभ मिले और प्रक्रिया स्पष्ट एवं सरल हों। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों की निर्धारित प्राथमिकता का कड़ाई से पालन हो। पात्र व्यक्ति को योजना का सीधा लाभ मिले। यह सुनिश्चित किया जाये कि पूर्व निर्धारित क्रम से ही हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाये। कार्य में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाये। श्री चौहान ने कहा कि सड़कों के पर्यवेक्षण, अनुरक्षण और संधारण कार्य की नियमित निगरानी होनी चाहिए। उन्होंने व्यापारिक मार्ग की सड़कों के संधारण का कार्य पीपीपी मोड में किए जाने की जरूरत बताई।बैठक में बताया गया कि योजना में अभी तक 62 हजार किलोमीटर मार्गों का निर्माण किया गया है। इलमें से 36 हजार किलो मीटर मार्ग 5 वर्ष की संधारण अवधि के है। शेष 26 हजार किलो मीटर उत्तरवर्ती 5 वर्षों के संधारण एवं नवीनीकरण के लिए अनुबंधित है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में 277 नवीन राजस्व ग्राम को जोड़ने के लिए 313 करोड़ व्यय कर 732 किलोमीटर लम्बाई के मार्ग का निर्माण किया जाएगा। इनमें से 123 गाँव को जोड़ने वाले 353 किलोमीटर लम्बे मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। पूर्व में ग्रेवल स्तर तक स्वीकृत 315 किलो मीटर लम्बे 109 मार्गों को 91 करोड़ की लागत से डामरीकृत किया जा रहा है। कुल 14 हजार 700 किलोमीटर मार्गों को नया किया गया है। प्रदेश में कुल 52 हजार 117 गाँव में से 17 हजार 12 गाँव प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में स्वीकृत हुए थे। इन गाँव से 14 हजार 650 गाँव जोड़े जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास मिशन के तहत 4 लाख 73 हजार 622 परिवारों को ऋण स्वीकृत किये गये। इनमें से 3 लाख 1,518 परिवार ने आवास पूर्ण कर लिए हैं। मिशन द्वारा आवास ऋण सीमा में वृद्धि की गई है। इकाई लागत 70 हजार से बढ़ाकर एक लाख 20 हजार रूपये हो गई है। योजना में इस वित्त वर्ष के लिए 60 करोड़ का प्रावधान है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

पहली बार मध्यप्रदेश में ई-मेल पॉलिसी मंजूर

मंत्रि-परिषद् का निर्णय सरकारी कामकाज और लोक सेवाओं के प्रदाय में तेजी के लिए मध्यप्रदेश में पहले से ही किये जा रहे सूचना प्रौद्योगिकी के श्रेष्ठ उपयोग की अगली कड़ी में आज मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न मंत्रि-परिषद् की बैठक में मध्यप्रदेश शासन की ई-मेल नीति-2014 को मंजूरी दी गई। इस तरह की नीति को मंजूरी देने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है।ई-मेल नीति का मुख्य उद्देश्य ई-मेल द्वारा किये गये पत्र-व्यवहार तथा आँकड़ों के सम्प्रेषण को वैधानिक स्वरूप प्रदान करना है। साथ ही मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रदत्त ई-मेल सुविधा तक उपयोगकर्ताओं की पहुँच ओर उपयोग सुनिश्चित करना भी इसका उद्देश्य है।ई-मेल के माध्यम से सभी सुविधाएँ हर विभाग, कार्यालयों, संवैधानिक संस्थाओं और स्वायत्तशासी संस्थाओं को, जो अपनी निधि मध्यप्रदेश की संचित निधि से प्राप्त करती हैं, नि:शुल्क प्रदाय की जायेंगी। नीति द्वारा ई-मेल सुविधाओं को वैधानिक स्वरूप प्रदान करने तथा उनके उपयोग के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किये जायेंगे। राज्य शासन के विभिन्न विभाग तथा उनके आनुषांगिक संगठन, निगम, मंडल आदि में कार्यरत उन सभी कर्मचारियों को ई-मेल नीति का पालन करना अनिवार्य होगा, जो इस सुविधा का उपयोग करते हैं।वर्तमान में ई-मेल के माध्यम से किए गये पत्र-व्यवहार एवं प्रेषित किये गए दस्तावेज का मैन्युअल/ परम्परागत पत्र-व्यवहार की भाँति स्वीकार्यता किसी नीतिगत प्रक्रिया के माध्यम से प्राधिकृत न होने से ई-मेल का उपयोग कर किये गये कार्यों एवं लिये गये निर्णयों की वैधानिकता को प्रश्नगत किया जा सकता है। अब ई-मेल नीति लागू हो जाने से यह समस्या समाप्त हो जायेगी। अब ई-मेल आधारित संवाद को स्वीकृत एवं सर्वमान्य संवाद की श्रेणी में औपचारिक रूप से सम्मिलित किया जा सकेगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मध्यप्रदेश में 15 जिले में सामान्य से अधिक वर्षा

मध्यप्रदेश हुआ तरबतर मध्यप्रदेश में एक जून से 20 जुलाई 2015 तक हुई वर्षा के अनुसार 15 जिले में सामान्य से अधिक, 22 जिले में सामान्य और 14 जिले में कम वर्षा हुई है। सामान्य से अधिक वर्षा वाले नरसिंहपुर, छतरपुर, सतना, इन्दौर, धार, उज्जैन, रतलाम, देवास, शाजापुर, मुरैना, ग्वालियर, भोपाल, सीहोर, रायसेन एवं राजगढ़ है।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिए हैं कि सभी जिले में आपदा प्रबंधन दल तैयार रखें। लगातार सतर्क रहें और सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई करें। आपात-स्थिति से निपटने के लिए भोपाल में सेना का हेलीकाप्टर तैयार रखें। मुख्यमंत्री चौहान प्रदेश में हाल ही के दो दिन में हुई अति वर्षा की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में राजस्व मंत्री रामपाल सिंह, मुख्य सचिव अंटोनी डिसा और पुलिस महानिदेशक सुरेन्द्र सिंह भी उपस्थित थे।सामान्य वर्षा वाले जिले जबलपुर, छिंदवाड़ा, मंडला, डिण्डोरी, दमोह, रीवा, सीधी, शहडोल, उमरिया, झाबुआ, अलीराजपुर, खरगोन, मंदसौर, नीमच, आगर, भिण्ड, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, विदिशा एवं बैतूल है।कम वर्षा वाले जिले कटनी, बालाघाट, सिवनी, सागर, पन्ना, टीकमगढ़, सिंगरौली, अनूपपुर, बड़वानी, खंडवा, बुरहानपुर, श्योपुर, होशंगाबाद और हरदा है।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सभी जिले में सावधानी रखी जाए कि नदी-नालों में पानी बढ़ते ही लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाये। स्थिति पर लगातार नजर रखें तथा प्रतिदिन समीक्षा करें। बाढ़ से प्रभावित होने पर स्थिति में तत्काल राहत की कार्रवाई शुरू करें।मुख्यमंत्री चौहान ने सीहोर जिले में बुधनी के पास खंडावार में नाले में पानी बढ़ने से दस लोग के बहने की घटना में तत्काल राहत दल भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बह गए लोगों को खोजने की कार्रवाई युद्ध स्तर पर शुरू की जाये। आज सुबह की इस घटना में दो महिलाओं की मृत्यु हो गई है। मृतकों के परिजन को डेढ़-डेढ़ लाख रूपए की सहायता दी जाएगी। उन्होंने उज्जैन में अति वर्षा से विद्युत आपूर्ति प्रभावित होने की सूचना पर शीघ्र विद्युत आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए। राज्य-स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष के दूरभाष क्रमांक 0755-2441419 के संबंध में लोगों को जानकारी दी जाए। सेना के हेलीकाप्टर के अलावा राज्य शासन के दोनों हेलीकाप्टर भी तैयार रखें।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

आदिवासी अंचल में 45 हजार हेक्टेयर क्षेत्र हरा-भरा होगा

नर्मदा नियंत्रण मंडल की बैठकमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि लघु सिंचाई परियोजनाओं की सम्भावनाओं का अधिकतम उपयोग किया जायें। उन्होंने कहा कि एक वर्ष की अवधि में पूरी हो जाने वाली सिंचाई की नई परियोजनाओं को चिन्हित करें। उनके निर्माण की वर्षवार कार्य-योजना बनाई जाये। श्री चौहान आज यहाँ नर्मदा नियंत्रण मंडल की बैठक के बाद जल संसाधन विभाग की समीक्षा कर रहे थे।बैठक में जल संसाधन मंत्री जयंत मलैया, राजस्व मंत्री रामपाल सिंह, राज्य मंत्री नर्मदा घाटी विकास लालसिंह आर्य और मुख्य सचिव अंटोनी डिसा मौजूद थे।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि योजनाओं को समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाये। परियोजनाओं के साथ किसानों को जोड़ने के लिए परियोजना से संबंधित विभिन्न अवसर पर बड़े कार्यक्रम किये जाये। इससे अन्य किसान भी सिंचाई परियोजनाओं से जुड़ने और लाभान्वित होने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित होंगे। उन्होंने कहा कि विकासोन्मुखी जन-प्रतिनिधियों की भावनाओं को विकास कार्यों में शामिल करने से विकासोन्मुखी वातावरण बनता होता है।बताया गया कि विभाग द्वारा हर साल एक लाख हेक्टेयर सिंचाई क्षमता में वृद्धि के लक्ष्य की तुलना में विगत दो वर्ष में 2 लाख 75 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता का विस्तार किया गया है। वर्ष 2014-15 तक कुल 252 लघु परियोजनाएँ पूर्ण हो गयी हैं। शेष 244 निर्माणाधीन है। विभाग में 500 लघु, 25 मध्यम सहित केन-बेतवा लिंक परियोजनाएँ प्रस्तावित है। इन योजनाओं के पूरा होने पर रबी फसलों के लिए साढ़े 7 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में अतिरिक्त सिंचाई हो सकेगी। प्रदेश में सिंचाई क्षमता वर्ष 2019 तक करीब 35 लाख और वर्ष 2025 तक 42 लाख हेक्टेयर करने के लक्ष्य की भी जानकारी दी गई।नर्मदा नियंत्रण मंडल की बैठक में आदिवासी बहुल क्षेत्र अलीराजपुर की दो परियोजना को स्वीकृति दी गई। इनके जरिये अलीराजपुर के 66 ग्राम का लगभग 45 हजार हेक्टेयर क्षेत्र हरा-भरा हो जायेगा। पेयजल की समस्या का भी हल हो जायेगी। बैठक में अलीराजपुर तहसील के 22 ग्राम में कुल 10,000 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए 156 करोड़ 58 लाख रूपये की जोबट विस्तार माइक्रो इरिगेशन परियोजना को स्वीकृति दी गई। साथ ही 582 करोड़ 80 लाख रूपये की अलीराजपुर उद्वहन सिंचाई परियोजना को भी स्वीकृत किया गया। इस परियोजना में सरदार सरोवर बाँध के हथिनी नदी में बेंक वाटर से जल उद्वहन कर 35 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई की जाएगी। योजना से 44 ग्राम के आदिवासी किसान लाभान्वित होंगे। इसके साथ ही सिंहस्थ के अंतर्गत ओंकारेश्वर में नर्मदा-कावेरी लिंक निर्माण कार्य के लिए 54 लाख रूपये और ओंकारेश्वर में ही नर्मदा नदी के तट पर 9 करोड़ 38 लाख के खर्च से चार घाट के निर्माण की भी प्रशासकीय स्वीकृति दी गई।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

एमपी में सब कुछ होगा ऑनलाइन

डिजिटल इंडिया की राज्य स्तरीय समिति की बैठक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश डिजिटल इंडिया कार्यक्रम में देश में अग्रणी राज्य बनेगा। इसमें विभिन्न सेवाओं के प्रदाय की प्रक्रिया को सरल बनाकर उन्हें ऑनलाईन किया जायेगा। इससे ये सेवाएँ नागरिकों को त्वरित और सरलता से मिल सकेगी। उन्होंने यह कार्रवाई 31 दिसम्बर तक पूरा करने के लिये सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया है।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को मंत्रालय में डिजिटल इंडिया की राज्य स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक में समीक्षा कर रहे थे। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव, तकनीकी और उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता, मुख्य सचिव श्री अंटोनी डिसा, अपर मुख्य सचिव श्री अजयनाथ, श्री एस.आर. मोहंती, श्री बी.पी. सिंह एवं श्रीमती अजीता बाजपेयी पाण्डे तथा विभिन्न विभाग के प्रमुख सचिव उपस्थित थे।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्पष्ट कहा कि नागरिकों को अच्छा शासन देने के लिये सूचना तकनीक का ज्यादा से ज्यादा उपयोग किया जायेगा। उन्होंने सभी विभागों को इन सेवाओं के प्रदाय की प्रक्रिया को सरल बनाने, प्रपत्र और आवेदन-पत्र आदि को ऑनलाईन करने की कार्रवाई 31 दिसम्बर तक पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि सेवाएँ और सुविधाएँ प्राप्त करने के लिये जनता को कार्यालय नहीं आना पड़े।मुख्यमंत्री ने जनता को इंटरनेट उपयोग का रूचिकर प्रशिक्षण अभियान के रूप में देने के निर्देश दिये। साथ ही कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में इंटरनेट और ब्राडबेण्ड की सुविधा जल्दी मुहैया करवायी जायेगी। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं इमरजेंसी सेवा की समय पर जनता को उपलब्धता के उदेश्य से सूचना तकनीक का उपयोग बढ़ाया जायेगा।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि ज्यादा से ज्यादा दस्तावेज और जानकारियाँ ऑनलाईन की जाये। साथ ही विभागीय डाटा पब्लिक डोमेन में रखे जायें। इससे आम आदमी को सुविधा होगी। उन्होंने आई.टी. शिक्षा को‍बढ़ावा देने के लिये जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिये।बताया गया कि प्रदेश की हरेक ग्राम पंचायत में इंटरनेट ब्राडबेण्ड सुविधा उपलब्ध करवायी जायेगी। साथ ही सभी ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक कियोस्क खोले जायेंगे। सभी महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में वाई-फाई सुविधा उपलब्ध करवायी जायेगी। दो हजार विद्यालयों में कम्प्यूटर शिक्षा की व्यवस्था इसी साल होगी। आगामी एक वर्ष में 5 लाख महिलाओं को इंटरनेट उपयोग का प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रदेश के सभी जिलों में ई-खसरा देने और शिक्षकों की ई-उपस्थिति, सभी पुलिस थानों को ऑनलाईन किया जायेगा। ई-कोर्ट, ई-अभियोजन, ई-पुलिसिंग, ई-जेल तथा सभी राजस्व न्यायालय का आटोमेशन किया जायेगा। साथ ही मंत्रालय में फाइलों का मूवमेंट और वे किस स्तर पर लंबित है, की भी जानकारी ऑनलाईन होगी। प्रदेश में डिजिटल जाति प्रमाण पत्र बनाने, ई-बस्ता, ई-रजिस्ट्री आदि सुविधाएँ शुरू की जा चुकी हैं। प्रदेश की डेढ़ लाख महिलाओं को इंटनरेट उपयोग का प्रशिक्षण दिया जा चुका है।बैठक में सचिव मुख्यमंत्री एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी श्री हरिरंजन राव द्वारा डिजिटल इंडिया संबंधी प्रदेश की कार्य-योजना पर प्रेजेन्टेशन दिया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा तैयार की गई ई-गवर्नेंस मानक तथा आई.टी. और ई-गवर्नेंस संबंधी परिपत्र के हिन्दी संकलन संबंधी दो पुस्तकों का विमोचन किया गया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

विधानसभा निर्वाचन की जानकारी फेसबुक पर

मध्यप्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं। सौ फीसदी मतदाताओं के फोटोयुक्त परिचय-पत्र बनवाने और मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए सोशल नेटवर्किंग का भी सहारा लिया जा रहा है। इसी दिशा में पहल करते हुए मतदाताओं को विधानसभा निर्वाचन संबंधी गतिविधियों की जानकारी देने के लिए फेसबुक पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने भी अपना एकांउट खोला है।मध्यप्रदेश में चुनाव संबंधी गतिविधियों का पता लगाने के लिए फेसबुक पर सीईओ कार्यालय के एकांउटchiefelectoralofficermp को सर्च करना होगा। तब आपके सामने आ जायेगी विधानसभा चुनाव संबंधी विभिन्न गतिविधियों की जानकारी। इसमें मतदाता सहायता केन्द्र, कॉल सेन्टर का 1950 टोल फ्री नबंर, मतदाता कार्ड बनवाने की प्रक्रिया, राष्ट्रीय मतदाता दिवस, स्वीप प्लान, प्रकाशित समाचारों की कतरनें और अन्य विषय शामिल हैं।विगत एक माह के दौरान सैकड़ों लोगों ने फेसबुक पर इसे सर्च कर मतदाता कार्ड बनवाने एवं सुधरवाने की प्रक्रिया की जानकारी लेकर लाभ उठाया। फेसबुक पर सम्पर्क करने वालों में युवाओं की तादाद अधिक रही।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

लाड़ली लक्ष्मी में पिछड़ने वाले जिलों को चेतावनी

लाड़ली लक्ष्मी योजना के नए स्वरूप के बाद प्रमाण-पत्र जारी करने में पिछड़ने वाले जिलों के अधिकारियों को महिला-बाल विकास मंत्री माया सिंह ने चेतावनी देते हुए 15 जुलाई तक निर्धारित लक्ष्य पूरा करने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि प्रमाण-पत्र जनरेट और ऑनलाइन करने में अगर स्टाफ की कमी है तो आउटसोर्सिंग से यह कार्य करें, लेकिन समय-सीमा में यह कार्य किया जाए। श्रीमती सिंह लाड़ली लक्ष्मी सहित विभाग की अन्य योजनाओं की वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए समीक्षा कर रही थी कल्पना श्रीवास्तव भी कांफ्रेंस में उपस्थित थी।उल्लेखनीय है कि लाड़ली लक्ष्मी योजना के नए स्वरूप के बाद अभी तक पूरे प्रदेश में पिछले एक माह में एक लाख 27 हजार से अधिक प्रमाण-पत्र बनाये जा चुके हैं। इनका वितरण विभिन्न अवसर पर किया जा रहा है।मंत्री सिंह ने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना को सरल बनाने और हितग्राहियों को परेशानी से बचाने के लिए राज्य सरकार ने योजना को नया स्वरूप दिया है। ई-लाड़ली लक्ष्मी के जरिए अब हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र दिए जाएँगे। जिससे हर साल एन.एस.सी. का नवीनीकरण करवाने से हितग्राही मुक्त होंगे। मंत्री ने कहा कि यह योजना मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। इसमें कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बड़वानी, भिण्ड, देवास, दमोह, ग्वालियर, हरदा, शिवपुरी, रीवा, श्योपुर, सीधी, उज्जैन, अशोकनगर और अलीराजपुर में संतोषजनक कार्य न होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि 15 जुलाई आखिरी तारीख है। इसके बाद परिणाम न देने वाले जिलों के अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी। बैतूल, अनूपपुर, जबलपुर, सागर और सिवनी में बेहतर काम होने पर वहाँ के अधिकारियों को उन्होंने बधाई दी।मंत्री श्रीमती माया सिंह ने कहा कि जिन हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र दिये जाये उसकी राशि भी तत्काल और प्रतिवर्ष लाड़ली-लक्ष्मी निधि में जमा हो। इस कार्य में कोई भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लाड़ली-लक्ष्मी योजना को लोकसेवा गारंटी में शामिल किया गया है। इसमें विलंब होने से संबंधित के खिलाफ कार्यवाही होगी।मंत्री सिंह ने लाड़ो अभियान और शौर्या दल संबंधी सभी जानकारियों की प्रविष्टि 15 जुलाई तक पूरी करने के साथ भीख माँगने वाले बच्चों के पुनर्वास की अनमोल योजना, स्वागतम् लक्ष्मी, जबालि योजना की भी समीक्षा की।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मनरेगा में इलेक्ट्रानिक फण्ड मैनेजमेंट सिस्टम

नई प्रक्रिया से होगा काम आसान मनरेगा में इलेक्ट्रानिक फण्ड मैनेजमेंट सिस्टम e-FMS का क्रियान्वयन किया जा रहा है। बैंकों द्वारा अपने-अपने कोर बैंकिंग साफ्टवेयर को मनरेगा साफ्टवेयर के साथ जोड़ने के कदम उठाए जा रहे हैं। अभी तक इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया एवं सेन्ट्रल बैंक आफ इंडिया द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है। अन्य बैंक भी इस दिशा में कार्यरत है।ई-एफ.एम.एस. का मुख्य उद्देश्य योजना में विभिन्न क्रियान्वयन एजेंसी, ग्राम-जनपद और जिला पंचायत में राशि की अवरूद्धता को समाप्त करना है। इससे जिला-स्तर पर योजना में राशि का बेहतर प्रबंधन किया जा सकेगा। इससे बैंकिंग सिस्टम में होने वाले विलंब को समाप्त कर मजदूरी, सामग्री एवं प्रशासनिक व्यय को इलेक्ट्रानिक माध्यम से सीधे हितग्राहियों के खातों में पहुँचेगा। ई-एफ.एम.एस. के माध्यम से जिले के नोड्ल खाते से राशि मजदूरों के खातों में सभी ग्राम पंचायत तथा मनरेगा से संबंधित विभाग इलेक्ट्रानिक फण्ड ट्रांसफर कोर बैंकिंग सिस्टम में संधारित खातों में हस्तांतरित कर सकेंगे। ग्राम पंचायत तथा लाईन विभाग के पास अलग से खाता संधारित करने की आवश्यकता नहीं है। इस व्यवस्था से अभिलेख में होने वाली त्रुटियों पर नियंत्रण पाया जा सकेगा। साथ ही ऑडिट करवाने में भी सुविधा होगी। विभिन्न स्तर पर अवरूद्ध होने के कारण योजना की राशि के अनुपयोगी रहने की समस्या और राशि व्यय न करने वाली एजेंसियों से राशि वापिस लेने की प्रक्रिया समाप्त होगी। इसी के साथ एजेंसियों के खातों में न्यूनतम ''रिवाल्विंग फण्ड'' में एजेंसियों को राशि की मांग से ''टॉप अप'' करने की प्रक्रिया से भी मुक्ति मिलेगी।पूरे प्रदेश में मनरेगा के कार्यों से संबंधित भुगतान के बारे मंे एक अप्रैल, 2013 से ई-एफ.एम.एस. सिस्टम लागू करने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश की सभी बैंकांे को इस प्रणाली में कार्य करने के लिए मनरेगा सॉफ्टवेयर के साथ अपने-अपने कोर बैंकिंग सिस्टम को समाहित करने को कहा गया है।ई-एफ.एम.एस. प्रणाली में होने वाले कार्य, उनकी माप आदि इलेक्ट्रानिक माध्यम से मनरेगा साफ्ट के जरिये फीड की जाएगी। इसके आधार पर विभाग द्वारा प्राधिकृत अधिकारी के डिजिटल सिगनेचर के माध्यम से धन स्थानांतरण आदेश ;एफ.टी.ओ.द्ध जारी किया जायेगा, जो मनरेगा के जरिए संबंधित बैंक के कोर बैंक तक पहँुचेगा। संबंधित बैंक द्वारा प्राधिकृत अधिकारी के डिजिटल सिगनेचर से मिलान करने के बाद राशि हितग्राहियों के खातों में अन्तरित हो जायेगी। राशि अन्तरण के बाद एस.एम.एस. के जरिए संबंधित हितग्राही को उसके खाते में राशि जमा होने की सूचना पहुँचेगी। यही व्यवस्था मनरेगा में संबंधित विभाग द्वारा करवाये जा रहे कार्यों के भुगतान के लिए अपनाई जाएगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

प्रदेश का हर एक बेटी-बेटा स्कूल जाये

उज्जैन में स्कूल चलें हम अभियान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ने उज्जैन में क्षीर सागर मैदान में 'स्कूल चलें हम अभियान' के प्रवेशोत्सव में शामिल हुए। श्री चौहान ने शालाओं में नवप्रवेशित बच्चों का तिलक लगा और माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने बच्चों से कहा कि खूब पढ़ें और आगे बढ़ें।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश का हरएक बेटा-बेटी स्कूल जाये और पढ़े। अब कोई माता-पिता 12वीं तक स्कूली किताबें नहीं खरीदेंगे। प्रदेश शासन ने ऐसे इंतजाम किये हैं कि किसी भी वर्ग के छात्रों को शिक्षा ग्रहण करने में किसी प्रकार की समस्या आड़े नहीं आने दी जायेगी। न सिर्फ अनुसूचित जाति-जनजाति, पिछड़ा बल्कि सामान्य वर्ग के गरीब बच्चों को भी स्कॉलरशिप दी जायेगी। उन्होंने छात्रों से कहा कि आप भी मुख्यमंत्री बन सकते हो। दिल जो चाहे वो बन सकते हो परन्तु इसके लिये कड़ी मेहनत और भरपूर परिश्रम करना होगा। आप लोगों में भी क्षमता है। मेहनत करो, प्रदेश शासन तुम्हारे साथ है।मुख्यमंत्री चौहान ने अतिथियों के लिये बने अलग मंच की जगह बच्चों के मंच पर जाकर ही अपना सम्बोधन किया।बच्चों को दी डेढ़-डेढ़ लाख की सम्मान निधिबच्चों ने सर्व शिक्षा अभियान के गीत “पढ़े न कोई बारहवीं से कम” पर प्रस्तुति दी। छात्राओं द्वारा “आमंत्रण सिंहस्थ का” की नृत्य प्रस्तुति दी गई। मुख्यमंत्री ने दोनों प्रस्तुति के लिये बच्चों को डेढ़-डेढ़ लाख की सम्मान निधि देने की घोषणा की।कोई बच्चा स्कूल जाने से वंचित न रहे स्कूल शिक्षा मंत्री पारस जैन ने कहा कि प्रदेश शासन द्वारा हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं कि प्रदेश का पढ़ने योग्य उम्र का हर बच्चा-बच्ची स्कूल जाये। उन्होंने बताया कि योग को स्कूल के पाठ्यक्रम में जोड़ा जायेगा। अन्त में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शिक्षा रथ को हरी झंडी दिखाई।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

दो हजार स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा

राज्य सरकार ने कम्प्यूटर शिक्षा के विस्तार के लिए 2 हजार शासकीय हाईस्कूल तथा हायर सेकेण्डरी स्कूलों में आईसीटी स्कूल योजना क्रियान्वित करने का निर्णय लिया। इसके तहत छात्रों को कंप्यूटर आधारित शिक्षा दी जाएगी। योजना में 20 हजार शिक्षक को प्रशिक्षित किया जाएगा। इस योजना पर सरकार 128 करोड़ रुपये खर्च करेंगी, जिसमें 64 करोड़ की राशि केंद्र तथा 64 करोड़ रुपए राज्य सरकार वहन करेगी। कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय की जानकारी देते हुए संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि महू स्थित बाबा साहब अम्बेडकर राष्ट्रीय सामाजिक विज्ञान संस्थान को विश्वविद्यालय का स्वरूप देने का निर्णय लिया। विश्वविद्यालय का नाम डॉ. बीआर अम्बेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय होगा। विश्वविद्यालय के लिए आगामी सत्र से ही पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा और इसके लिए 99 शैक्षणिक और 3 गैर-शैक्षणिक पदों को भी मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने उप पुलिस अधीक्षक के सीधी भर्ती के 252 रिक्त पद पदोन्नति से भरे जाने का निर्णय लिया। यह पद वर्ष 2015 में भरे जायेंगे और इसके लिए संबंधित सेवा भर्ती एवं पदोन्नति नियम को शिथिल किया जाएगा। इन पदों का समायोजन भविष्य में वर्षवार रिक्तियों के अनुसार सीधी भर्ती के पदों पर ही किया जाएगा। पूर्ण समायोजन होने तक इन पदों पर पदोन्नति की कार्यवाही नहीं की जाएगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

राष्ट्रीय उद्यानों-अभयारण्यों में तिगुने हुए पर्यटक

पर्यटकों में एक लाख विदेशी भी, वन विभाग को 20 करोड़ की आय मध्यप्रदेश के खूबसूरत जंगल, जंगलों में उन्मुक्त विचरते बाघ, हिरण आदि पशु-पक्षी, शुद्ध पर्यावरण और वन विभाग द्वारा भ्रमण के लिये पर्यटकों को उपलब्ध करवाई जा रही बेहतर सुविधाएँ देशी-विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रही है। इसका प्रमाण है पिछले पाँच साल में प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यानों एवं अभयारण्यों में पर्यटकों की संख्या 5 लाख से बढ़कर 14 लाख के पार पहुँच चुकी है। इन पर्यटकों में एक लाख विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। वन विभाग को पर्यटन से 20 करोड़ की आय हुई है, जिसे पर्यटकों को सुविधाएँ मुहैया करवाने और वन्य-प्राणी संरक्षण पर खर्च किया जाता है।‘मध्यप्रदेश का पेंच राष्ट्रीय उद्यान विश्व के सबसे बेहतरीन पार्क में से एक है’।- उद्योगपति श्री मुकेश अंबानी- पेंच राष्ट्रीय उद्यान- 16 मार्च, 2013मध्यप्रदेश में वन्य-जीव संरक्षित क्षेत्र 10989.247 वर्ग किलोमीटर में फैला है, जो देश के दर्जन भर राज्य और केन्द्र शासित राज्यों के वन क्षेत्रों से भी बड़ा है। मध्यप्रदेश में 94 हजार 689 वर्ग किलोमीटर में वन क्षेत्र हैं। यहाँ 10 राष्ट्रीय उद्यान और 25 वन्य-प्राणी अभयारण्य हैं, जो विविधता से भरपूर है। कान्हा, बाँधवगढ़, पन्ना, पेंच, सतपुड़ा एवं संजय राष्ट्रीय उद्यान को टाइगर रिजर्व का दर्जा प्राप्त है। वहीं करेरा (गुना) और घाटीगाँव (ग्वालियर) विलुप्तप्राय दुर्लभ पक्षी सोनचिड़िया के संरक्षण के लिए, सैलाना (रतलाम) और सरदारपुर (धार) एक अन्य विलुप्तप्राय दुर्लभ पक्षी खरमोर के संरक्षण के लिये और 3 अभयारण्य- चंबल, केन एवं सोन घड़ियाल और अन्य जलीय प्राणियों के संरक्षण के लिये स्थापित किये गये हैं।भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान को आधुनिक चिड़ियाघर के रूप में मान्यता प्राप्त है। डिण्डोरी जिले में घुघवा में एक फॉसिल राष्ट्रीय उद्यान है, जहाँ 6 करोड़ वर्ष पुराने वृक्षों के जीवाश्म संरक्षित किये गये हैं। धार जिले में वर्ष 2011 में नया ‘डायनासोर जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान’ स्थापित किया गया

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

नक्सल प्रभावित 13 गाँव अक्षय ऊर्जा से रौशन

अक्षय ऊर्जा संयंत्रों पर 12.55 करोड़ की राशि खर्च मध्यप्रदेश में 13 नक्सल प्रभावित गाँव को अक्षय ऊर्जा से रोशन किया गया है। इन गाँव में मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम ने 264 किलोवॉट क्षमता के संयंत्र स्थापित किये हैं। इन संयंत्रों की स्थापना पर 12 करोड़ 55 लाख की लागत आई है।नक्सल प्रभावित जिन 13 गाँव में संयंत्र स्थापित किये गये हैं, उसके माध्यम से प्रत्येक परिवार को 2 लाइट पाइंट के साथ 60 वॉट का पॉवर पाइंट भी लगाकर दिया गया है। इन गाँव में व्यावसायिक गतिविधियों के लिये आटा चक्की, सामुदायिक भवन विद्युतीकरण एवं सोलर स्ट्रीट लाइट लगाये जाने की व्यवस्था की जा रही है। निगम की इस योजना से इन 13 गाँव के 1345 परिवार लाभान्वित हुए हैं। नक्सल प्रभावित जिन 13 गाँव में अक्षय ऊर्जा संयंत्र स्थापित किये गये हैं, उनमें उमरिया और सीधी जिले के 3-3 तथा शहडोल जिले के 7 गाँव शामिल हैं। जिन 10 गाँव में अक्षय ऊर्जा संयंत्र स्थापित किये जा रहे हैं, उनमें सीधी और सिंगरोली जिले के 5-5 गाँव हैं। इसके अलावा प्रदेश के 10 अन्य नक्सल प्रभावित गाँव को भी अक्षय ऊर्जा स्रोत से बिजली पहुँचाने की योजना पर तेजी से कार्य किया जा रहा है।केन्द्र सरकार के डिस्ट्रीब्यूशन जनरेशन कार्यक्रम में 6 जिले के 58 गाँव में अक्षय ऊर्जा से रोशनी पहुँचाने के लिये 32 करोड़ के प्रस्ताव नई दिल्ली भेजे गये हैं। इनमें अलीराजपुर के 28, कटनी के 12, जबलपुर के 3, मण्डला के 9, बड़वानी के 5 और छिन्दवाड़ा जिले का एक गाँव शामिल हैं। अक्षय ऊर्जा से इन गाँव में विद्युतीकरण होने पर लगभग 5,900 परिवार को लाभ पहुँचेगा। केन्द्र सरकार की इस योजना में 90 प्रतिशत राशि केन्द्रीय मद से और 10 प्रतिशत राशि राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जायेगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मध्यप्रदेश में ‘टसर क्रांति’

मध्यप्रदेश में इन दिनों ‘टसर क्रांति’ आकार ले रही है। बीते 3 वर्ष में प्रदेश में टसर रेशम का उत्पादन मात्र 3000 हेक्टेयर से बढ़कर अब लगभग 24 हजार हेक्टेयर में होने लगा है। कोकून उत्पादन भी करीब 2 करोड़ से बढ़कर लगभग साढ़े आठ करोड़ हो गया है। इसकी बदौलत मध्यप्रदेश अब टसर रेशम के उत्पादन में देश में सातवें से चौथे स्थान पर आ गया है। यह संभव हुआ है वर्ष 2009 में मध्यप्रदेश विधानसभा में पारित संकल्प-29 पर प्रभावी अमल के फलस्वरूप। पहले मध्यप्रदेश उड़ीसा, छत्तीसगढ़, आन्ध्रप्रदेश, झारखण्ड, बिहार और उत्तरप्रदेश के बाद सातवें नम्बर पर था।वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य बन जाने से न केवल टसर रेशम कीट-पालन का क्षेत्र वहाँ चला गया, बल्कि इसका परम्परागत ज्ञान भी मध्यप्रदेश में नहीं रह गया। अविभाजित मध्यप्रदेश में 60 लाख कोकून उत्पादन होता था। विभाजन के बाद मध्यप्रदेश में यह सिर्फ 6 लाख रह गया। इसके चलते टसर रेशम उत्पादन नेपथ्य में चला गया। मध्यप्रदेश सरकार ने इस क्षेत्र को पुनः फोकस में लाने के लिये विधानसभा के विशेष सत्र में टसर उत्पादन के क्षेत्र में मध्यप्रदेश को प्रमुख राज्य बनाने का संकल्प पारित किया। यह संकल्प मध्यप्रदेश में टसर रेशम उत्पादन की अपार संभावनाओं को दृष्टि में रखकर लिया गया। प्रदेश में लगभग 10 लाख हेक्टेयर में टसर रेशम उत्पादन की संभावना है।संकल्प पर अमल करते हुए वन विभाग और रेशम संचालनालय ने संयुक्त रूप से काम करना शुरू किया। सबसे पहले यह सर्वे करवाया गया कि अर्जुन और साजा के वृक्ष किन वन क्षेत्रों में बहुत अधिक हैं। सर्वे में पाया गया कि प्रदेश में इन वृक्ष की संख्या लगभग 12 करोड़ है। लक्ष्य निर्धारित कर उन पर तत्परता से अमल किया गया। वर्ष 2010-11 में 5000 हेक्टेयर में टसर उत्पादन के लक्ष्य के विरुद्ध 9000 हेक्टेयर में यह काम किया गया। डेढ़ करोड़ कोकून के लक्ष्य की तुलना में एक करोड़ 90 लाख कोकून उत्पादन हुआ। वर्ष 2011-12 में 17 हजार 500 हेक्टेयर के लक्ष्य की तुलना में 17 हजार 600 हेक्टेयर में 4 करोड़ 26 लाख कोकून तैयार किये गये। वर्ष 2012-13 में लगभग 24 हजार हेक्टेयर में 5 करोड़ 82 लाख कोकून का उत्पादन किया गया।वर्ष 2009-10 में सिर्फ 5-6 जिले में ही टसर रेशम का उत्पादन होता था। अब प्रदेश के 32 जिलों में यह कार्य हो रहा है। इस कार्य के लिये हितग्राहियों को समुचित प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रदेश में टसर रेशम उत्पादन का कार्य मुख्य रूप से बालाघाट, मण्डला, नरसिंहपुर, होशंगाबाद, छिन्दवाड़ा, बैतूल, सीहोर और हरदा जिले में होता है।वन क्षेत्रों में लोगों को, जिनमें अधिकतर आदिवासी होते हैं, एक-एक हेक्टेयर क्षेत्र दे दिया जाता है। यह लोग वृक्षों पर अंडों को पालते हैं। इनमें से निकलने वाले कीड़ों को पेड़ों पर चढ़ा दिया जाता है। हितग्राही 35-40 दिन तक जंगल में रहकर ही इनकी रखवाली करता है। इससे कीड़ों के साथ-साथ वनों का संरक्षण भी होता है। ककून बनाकर यह लोग रेशम-पालन विभाग को बेच देते हैं। इससे प्रत्येक हितग्राही को दो फसलों में 3-3 माह के भीतर 10 से 40 हजार रुपये तक की आमदनी हो जाती है। हितग्राही का परिवार लगभग एक लाख रुपये तक कमा लेता है। वर्तमान में लगभग 30 हजार लोग इस कार्य से लाभान्वित हो रहे हैं। इनमें करीब 80 प्रतिशत आदिवासी हैं। इस वर्ष हितग्राहियों को लगभग 6 करोड़ रुपये दिया गया।प्रत्येक कोकून में लगभग 1 किलोमीटर धागा होता है। धागा बनाने के लिये राज्य में पिछले तीन वर्ष में 19 धागाकरण इकाई स्थापित की गई हैं। इन इकाई में लगभग 1500 महिलाओं को पूरे वर्ष नियमित रोजगार मिलता है। आने वाले दो वर्ष में पूरा धागाकरण मध्यप्रदेश में ही होने लगेगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

घूंघट से रोजगार तक आदिवासी महिलायें

जे.सी. धोलपुरिया गरीबी से जूझ रही छोटे-से गांव मझौली की बेरोजगार आदिवासी महिलाओं के जीवन की खोई चमक को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना और मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम कुछ हद तक लौटाने में कामयाब रही है। सदा घूंघट में सिमटी-सुकड़ी रहने वाली महिलाओं की जीवन शैली में काफी बदलाव आया है। स्वसहायता समूह बनाकर इन महिलाओं का घूंघट से चेहरा बाहर निकालने और बेरोजगार से आत्मनिर्भर होने तक का सफर महिलाओं के सामाजिक और आथिर्क सशक्तीकरण का एक प्रेरक प्रसंग है।इन महिलाओं के पति दिहाड़ी मजदूर हैं और परिवार का जीवन स्तर सुधारने के लिए ये स्वयं भी कुछ करना चाहती थीं। इसलिए इन महिलाओं ने दुर्गा स्वसहायता समूह और विकास स्वसहायता समूह के नाम से 12-12 महिलाओं के दो समूह बना लिए और प्रत्येक महिला हर माह तीस-तीस रूपये जमा करने लगीं। ये महिलाएं रोजी-रोटी के लिए समूह के रूप में कोई काम करना चाहती थीं, पर घूंघट की ओट में रहने और अपने संकोची स्वभाव के कारण ये अपने मकसद में आगे नहीं बढ़ पा रही थीं और मार्गदर्शन के अभाव में कोई ऐसा कार्य महिलाओं के इन स्वसहायता समूहों के हाथ नहीं लगा, जो उनके जीवन यापन का जरिया बनता। साल भर पहले विश्वास समाज सेवी संगठन ने पहल की। इन महिलाओं को प्रेरित किया और उपर्युक्त दोनों योजनाओं से जोड़ने में मदद की। आज ये महिलाएं पुरूषों के बराबर बैठकर बगैर घूंघट के विचार मंथन करती हैं। महिलाओं के ये दोनों स्वसहायता समूह आज बहुत-सी सामुदायिक गतिविधियां चलाते हैं और ये बस उतना ही कमा पाती हैं, जितने में परिवार चल सकें। खास बात यह है कि इन महिलाओं ने नशामुक्ति के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी और बगैर किसी जोर जबरदस्ती के कई पुरूष शराब पीना छोड़ चुके हैं।स्वसहायता समूह की महिलाएं गांव के सभी रास्ते और घर साफ सुथरे रखने और घरों में शौचालय बनाने के लिए ग्रामवासियों को प्रेरित करती हैं। मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम इन दोनों स्वसहायता समूह की महिलाओं के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध हुआ है। क्षेत्र के स्कूलों और आंगनवाड़ी केन्द्रों में बच्चों को दिया जाने वाले मध्यान्ह भोजन की भोजन पकाने से लेकर सारी व्यवस्थाएं यही स्वसहायता समूह करते हैं। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) ने भी वृक्षारोपण एवं रोपे गये पौधों की सिंचाई के काम के जरिए उनके जीवनयापन की गारंटी दी है। इन योजनाओं से पिछड़े इलाके की इन गरीब महिलाओं की कई समस्याओं का खात्मा हुआ है।दोनों योजनाओं में रोजगार पाने के साथ ही इलाके की व अपनी तरक्की की आशा संजोए ये महिलाएं पूरे समर्पण के साथ काम कर रही हैं। दुर्गा स्वसहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती शांति बाई बताती हैं कि जब दोनांे स्वसहायता समूहों की शुरूआत हुई, तो उस समय स्वरोजगार और गरीबी उन्मूलन इनके लक्ष्य थे। तब से ये महिलाओं की समाज में भागीदारी बढ़ाने में सफल रहे हैं। इसी समूह की सचिव श्रीमती गोमती बाई बताती हैं कि वृक्षारोपण के लिए ट्रीगार्ड बनाने हेतु अब समूह ईंटों का निर्माण भी करेगा। गोमती बाइ का कहना है कि समूहों ने उन्हें उनके परिवारों में धन नियंत्रक और धन प्रबंधक बनाया है।समूहों की सक्रिता से पहलीबार समूहों की महिलाओं व परिवारजनों के रहन-सहन और जीवनशैली में परिवर्तन आया है। कई महिला सदस्यों ने मोबाइल फोन खरीद लिये हैं। श्रीमती गोमती बाई को छोड़कर शेष सभी महिलाएं गैर पढ़ी लिखी हैंं, लेकिन वे अपने बच्चों को पढ़ने स्कूल भेजती हैं। पैसे आने की वजह से उनके परिवार का जीवन स्तर सुधर रहा है। लेकिन उनके लिए इतनी कमाई काफी नहीं है। इससे ज्यादा पैसे कमाने के लिए वे अभी और काम करना चाहती हैं। अपनी राह खुद बनाने वाली इन महिलाओं के लिए नये संघर्ष की शुरूआत तो अब हुई है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

नर्सरी में कम दाम पर उपलब्ध हैं उच्च गुणवत्ता के पौधे वन विभाग

भोपाल के पर्यावरण प्रेमियों के लिये वन विभाग ने अहमदपुर और भदभदा स्थित नर्सरी में बिक्री के लिये सामान्य शासकीय दर पर उच्च गुणवत्ता के पौधे उपलब्ध करवाये हैं। अहमदपुर नर्सरी होशंगाबाद रोड पर यूनिवर्सिटी केम्पस से लगे जलाऊ डिपो में और भदभदा नर्सरी आई.आई.एफ.एम. केम्पस से लगी सब्जी मण्डी रोड पर स्थित है। उपलब्ध पौधों में बाँस, सागौन, आँवला, करंज, शिशू, जामुन, नीम, महुआ, गुलमोहर, पारस, पीपल इत्यादि शामिल हैं। पौधों की कीमत पॉलीथीन बेग के आधार पर 6.50, 8 और 30 रुपये निर्धारित है।अनुदान योजना भीशासन द्वारा निजी रोपणधारियों से विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपित करने के पश्चात 3 वर्ष में 10 रुपये अनुदान देने की भी योजना है। इन अनुदान योजनाओं के बारे में संबंधित रोपणी प्रांगण से जानकारी प्राप्त की जा सकती है। वन विभाग ने पर्यावरण प्रेमियों से अपेक्षा की है कि मानसून ऋतु में उच्च गुणवत्ता के अधिक से अधिक पौधे इन रोपणियों से स:शुल्क प्राप्त कर भोपाल के पर्यावरण को स्वच्छ, सुंदर, प्रदूषण रहित बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

आरजीपीवी में आर्थिक गड़बड़ी

राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में करोड़ो रुपए अनियमितता होने का मामला सामने आया है। जिसमें विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा विश्वविद्यालय का पैसा बर्वाद कर दिया। जिसमें खुद के और विवि से जुड़े लोगों की सुविधाओं पर भी पैसा खर्च करने से परहेज नहीं किया। यह अनियमिता कुलपति पीयूष त्रिवेदी के कार्यकाल की ही हैं। जिसमें लाइट बिजली से लेकर आवास और टैवल्स के लिए किए गए भुगतान में भी गड़बड़ी सामने आई है। यह गडबड़िया शासन द्वारा कराए गए विश्वविद्यालय के आॅडिट के बाद सामने आई हैं। खास बात यह है एक मामले में ही आठ करोड़ के भुगतान पर आॅडिटर्स ने आपत्ति दर्ज कराई है। जबकि यह आॅडिट साल 2009-10 का है। यदि अन्य वर्षों का आॅडिट रिपोर्ट सामने आती है तो इस प्रकार हुई गड़बड़ी और भी बड़ सकती है। सूत्रों के मुताबिक आरजीपीवी में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय व अन्य विश्वविद्यालयों की तरह शासन ने रेसिडेंस आॅडिटर्स की व्यवस्था नहीं की है। इसके चलते प्रशासन बिना आॅडिट के भुगतान करता रहता है। वहीं अन्य विवि में बिना आॅडिट हुए भुगतान नहीं होता है। इस मामले को लेकर विवि के कुलपति त्रिवेदी और रजिस्ट्रार आरके सिंघई से उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन दोनों ने कॉल रिसीव नहीं किया। राजधानी परियोजना प्रशासन को विवि में किए गए निर्माण के लिए दो चैकौ के माध्यम से एडवांस में ही आठ करोड़ की राशि का भुगतान कर दिया गया था। हैरान करने वाली बात यह है कि इसके लिए विवि के और राजधानी परियोजना प्रशासन के बीच किसी प्रकार का अनुबंध नहीं किया गया था। इस भुगतान को लेकर आॅडिट रिपोर्ट में छह बिंदुओ पर सवाल उठाए गए थे। जिनका जवाब विवि द्वारा नहीं दिया गया। विवि प्रशासन द्वारा कार्यपरिषद के सदस्यों को निजी होटल्स में रुकवान पर भी सवाल खड़े किए गए। जिसमें कहा गया कि मप्र शासन के नियमानुसार जिन स्थानों पर मप्र पर्यटन विकास निगम के होटल स्थित हैं वहां पर निजी होटल्स का सहारा लेना अनुचित हैं। इस रिपोर्ट में कुछ बिलों के भुगतान पर संदिग्धता जाहिर की है। आरजीपीव द्वारा कार्यपरिषद को दो सदस्यों को होटल जहांनुमा में ठहराया गया। वहीं एक अन्य सदस्य दीपक सुल्या के लिए होटल के स्पा विलनेश सेंटर के अलावा ‘वैक्सिंग फुल आर्म’ और ‘वैक्सिंग फुल लेग वाई फीमेल’के इंतजाम किए गए थे। जिमसें विवि द्वारा हजारों रुपए फूंके गए। इस रिपोर्ट में एक अजीबो गरीब मामला भी सामने आया है। जिसमें एक ही सदस्या दीपक सुल्या के लिए होलट लेक व्यू में रूम बुक करााया था। जिसमें सिर्फ खाने का बिल ही 7725 रुपए का आया है। इसमें आॅडिटर्स ने साफ कहा गया है कि यह खाना एक व्यक्ति द्वारा नहीं खाया गया है बल्कि समूह में खाया गया है। इस तरह विश्वविद्यालय ने कई मामलों में पैसा बर्वाद किया है। अब इस बात को लेकर सभी ने चुप्पी साध ली है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मिर्ची  से जिन्दगी में आई मिठास

अलीराजपुर जिले के जोबट विकासखण्ड में रहने वाला सुरसिंह चंद वर्षों में ही मिर्च का उत्पादन कर लखपति बन गया। मिर्च से हुए लाखों रूपये के मुनाफे ने उसकी जिन्दगी में मिठास घोल दी है।सुरसिंह राज्य शासन द्वारा क्रियान्वित मसाला मिर्च क्षेत्र विस्तार के तहत लाभान्वित हुआ है। ग्राम सेवरिया के इस किसान को वर्ष 2010-11 में एक हेक्टेयर कृषि भूमि की टपक सिंचाई के लिये 80 प्रतिशत अनुदान के रूप में 12 हजार 500 रूपये की मदद मिली थी। यह मदद छोटी जरूर थी पर जीवन में उन्नति के लिये बड़ी साबित हुई। सुरसिंह ने तालाब से 2 हजार फीट की दूरी पर पक्का कुआं बनाया और इस कुएं से टपक सिंचाई के जरिए मिर्च की भरपूर पैदावार ली। इस पैदावार से चार लाख का मुनाफा हुआ। अब वह प्रतिदिन जोेबट की होटलों पर मिर्च का विक्रय करते हैं। सुरसिंह का कहना है कि शासन की मदद से उनके जीवन में नया सवेरा आया। मिर्ची की फसल से उसकी आर्थिक स्थिति सुधरी तथा उसने एक पक्का मकान भी बनवा लिया है। अब वह अपने बच्चों को अच्छे स्कूलों में भेज रहा है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

विख्यात गिटारवादिका कमला शंकर को राष्ट्रीय कुमार गन्धर्व सम्मान

देश की जानी-मानी युवा गिटार वादिका डॉ. कमला शंकर को मध्यप्रदेश शासन द्वारा स्थापित राष्ट्रीय कुमार गन्धर्व सम्मान से विभूषित किया जायेगा। संस्कृति विभाग की ओर से प्रदान किया जाने वाला यह सम्मान वर्ष 2009-10 के लिए वादन के क्षेत्र में दिया जाना था। डॉ. कमला शंकर को राष्ट्रीय कुमार गन्धर्व सम्मान 8 अप्रैल को देवास में कुमार गन्धर्व संगीत समारोह के गरिमापूर्ण अवसर पर दिया जायेगा।संस्कृति एवं जनसम्पर्क मंत्री लक्ष्मीकान्त शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सम्मान के लिए डॉ. कमला शंकर के नाम का प्रस्ताव, सम्मान के लिए गठित चयन समिति द्वारा पिछले दिनों आयोजित बैठक में किया गया। इस सम्मान के अन्तर्गत एक लाख पच्चीस हजार रुपए की आयकरमुक्त राशि, सम्मान-पट्टिका, शाल और श्रीफल प्रदान किया जाता है।डॉ. कमला शंकर का जन्म तंजोर में हुआ। जहाँ से बाद में उनका परिवार आकर वाराणसी में बस गया। वे संगीत को समर्पित परिवार में जन्मी एवं गिटार वादन के साथ-साथ आरम्भ में गायन की शिक्षा भी प्राप्त की। डॉ. कमला शंकर के संगीत परिष्कार में पण्डित गोपाल शंकर मिश्र, पण्डित छन्नूलाल मिश्र एवं पण्डित बिमलेन्दु मुखर्जी जैसे विशिष्ट कलाकारों का बड़ा योगदान रहा है जिनके सान्निध्य में उन्होंने अपनी कला और साधना का परिमार्जन और विस्तार किया। डॉ. कमला शंकर ने गिटार में मौलिक परिवर्तन एवं नवाचार के साथ उसे शंकर गिटार के रूप में परिवर्धित किया और अपनी सृजनात्मकता से उसे शास्त्रीय संगीत के रसिक श्रोताओं के बीच प्रतिष्ठित किया। देश-दुनिया में उनकी प्रस्तुतियों को सराहा गया है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को सबक ‍िसखाना जरूरी

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा है कि देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को सबक ‍िसखाना जरूरी है। आतंकवादी कायराना हमलों से देश का मनोबल कम नहीं होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान भोपाल के पास बंगरसिया में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के नव आरक्षकों के दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान ने समारोह में नव आरक्षकों द्वारा प्रस्तुत की गयी परेड की सलामी ली तथा खुली जीप में परेड का निरीक्षण किया।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिये अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों के परिवार के साथ पूरा देश और प्रदेश है। उन्होंने जम्मू-काश्मीर में कल हुये आतंकी हमले में शहीद प्रदेश के जवान स्व. ओम प्रकाश को श्रद्धांजलि देते हुये कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से शहीद के परिवार को 15 लाख रूपये की सहायता निधि, परिवार के एक सदस्य को नौकरी तथा एक भूखंड दिया जायेगा। शहीदों का जीवन अमूल्य है, उनके परिवारों की देख-रेख करना हमारा कर्त्तव्य है। उन्होंने कहा कि भारत का गौरवशाली इतिहास रहा है। हमारे यहां सब विचारों के आदर की परम्परा रही है। हमारी संस्कृति में संकीर्णता का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने नव आरक्षकों से कहा कि वे अनंत शक्तियों के भंडार है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय रिजर्व सुरक्षा बल को केंटीन से प्रदाय की जाने वाली सामग्री पर लगने वाले वेट से छूट देने पर विचार किया जायेगा।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले तीन नव आरक्षकों सर्व श्री प्रवीण सिंघा, मोहित सिंह और एल.प्रेमजीत सिंह को पुरस्कृत किया। उन्होंने बेस्ट बटालियन की ट्राफी 155 वीं बटालियन को तथा वित्तीय अनुशासन की ट्राफी सी.ए.टी.आई. शिवपुरी को प्रदान की। कार्यक्रम में एक हजार 4 नव आरक्षकों ने परेड कमांडर श्री सुभाष वाजपेयी के नेतृत्व में सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्ता की धुन पर आकर्षक मार्च पास्ट किया। स्वागत भाषण देते हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिरीक्षक श्री रंजीत सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश के नीमच जिले में वर्ष 1939 में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का जन्म हुआ था। अंत में आभार प्रदर्शन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिरीक्षक दयाराम ने किया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

रेडक्रास का सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार और समाज मिलकर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध करवाने के लिये काम करें। लोगों का जीवन बचाना पवित्र काम है। निजी संस्थाएँ स्वास्थ्य के क्षेत्र में सहयोग के लिये आगे आये। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज यहाँ सिद्धांता रेडक्रास सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सालय का शुभारंभ कर रहे थे।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मानव धर्म का पालन करने के लिये स्वस्थ शरीर आवश्यक है। रेडक्रास पीड़ित मानवता की सेवा करने वाली संस्था है। इलाज करवाना व्यक्ति का बुनियादी अधिकार है। राज्य सरकार ने शासकीय अस्पतालों में नि:शुल्क दवाई और जाँच की व्यवस्था की है। अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा वाले इस अस्पताल को ओर बेहतर बनाने में राज्य सरकार हरसंभव मदद करेगी।स्वागत भाषण देते हुए राज्य रेडक्रास के चेयरमेन मुकेश नायक ने बताया कि बीते तीन वर्ष में इस चिकित्सालय में सवा चार लाख से अधिक मरीज का उपचार किया गया है। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने की हर कोशिश की जायेगी। शुरू में मुख्यमंत्री चौहान ने चिकित्सालय में उपलब्ध अत्याधुनिक सुविधाओं का अवलोकन किया। उपाध्यक्ष अलका जैन ने भी संबोधित किया। संस्था के पदाधिकारी मनोज अग्रवाल, राजीवनयन तिवारी और उपमन्यु त्रिवेदी भी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

MP  में युवाओं को आनलाइन  बैंकों से उच्च शिक्षा ऋण मिलेगा

मध्यप्रदेश में युवाओं को अब बैंकों में आनलाइन आवेदन कर उच्च शिक्षा ऋण प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उच्च शिक्षा ऋण योजना की आनलाइन मानीटरिंग के लिये तैयार किये गये साफ्टवेयर का आज यहां राज्य स्तरीय बैंकर्स कमेटी की बैठक में लोकार्पण किया। श्री चौहान ने कहा कि युवाओं को अवसर मिलें तो वे चमत्कार कर सकते हैं। मध्यप्रदेश में युवाओं को रोजगार देने के लिये मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना तैयार की गयी है। प्रदेश में 24 घंटे बिजली देकर गाँव-गाँव में लघु उद्योगों का जाल बिछाया जायेगा। उन्होंने देश-प्रदेश की अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिये बैंकर्स से योजना में सहयोग का आव्हान किया।बैठक में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मुख्य सचिव आर.परशुराम सहित बैंकर्स और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।श्री चौहान ने कहा कि युवाओं की आकांक्षाओं को गंभीरता से लेने और उन्हें यथास्थितिवाद के जंजाल से निकालने की जरूरत है। आज हर बड़ा उद्योग मध्यप्रदेश में आ रहा है। इसके साथ ही हम गाँव-गाँव में लघु उद्योग स्थापित कर देश ही नहीं विदेशों के बाजार भी मध्यप्रदेश में बनी सामग्री से पाटना चाहते हैं। इससे रोजगार के अवसर और प्रति व्यक्ति आय बढ़ेगी। गाँवों को एक स्वावलंबी इकाई बनाने के लिये परम्परागत व्यवसायों में लगे लोगों को प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की जा रही है। इन कारीगरों के लिये हर गाँव में एक छोटा बाजार विकसित किया जायेगा। युवाओं के लिये मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना तथा छोटे कारीगरों के लिये स्वरोजगार योजना बनायी गयी है। इन योजनाओं में राज्य सरकार ऋण की गारंटी और पाँच वर्ष तक पाँच प्रतिशत ब्याज अनुदान देगी।श्री चौहान ने कहा कि विकास का लाभ आम गरीब आदमी तक पहुँचे इसके लिये राज्य सरकार ने कई योजनाएं बनायी हैं। मुख्यमंत्री आवास मिशन तथा शहरी आवास योजना के तहत गरीबों के अपने मकान के सपने को पूरा किया जायेगा। मध्यप्रदेश आज तेजी से विकास कर रहा है तथा देश की प्रगति में योगदान कर रहा है। प्रदेश में कृषि और सिंचाई के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। मई अंत तक प्रदेश के हर गाँव में 24 घंटे बिजली मिलेगी। युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिये कौशल विकास मिशन शुरू किया गया है। युवाओं द्वारा स्थापित लघु उद्योगों के उत्पादों की ब्रांडिंग और मार्केटिंग में राज्य सरकार हरसंभव मदद करेगी। उन्होंने कहा कि बैंकों की साख देश की पूँजी है, बैंकर्स इसे ध्यान में रखकर कार्य करें। उन्होंने आव्हान किया कि सबको मिलकर देश-प्रदेश के लिये कुछ करने का भाव पैदा करना होगा। बैंक युवाओं का सहयोग करें, मार्गदर्शन दें।वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि प्रदेश के विकास में बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। आज प्रदेश में टीसीएस और इन्फोसिस जैसे बड़े उद्योग आ रहे हैं। मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था मंदी से अप्रभावित है। बैंकर्स मुख्यमंत्री स्वरोजगार जैसी महत्वाकांक्षी योजना में सहयोग करें।मुख्य सचिव आर.परशुराम ने कहा कि बैंक आर्थिक सामाजिक उन्नति की महत्वपूर्ण योजनाओं में पूरा सहयोग करें। प्रदेश में मुख्यमंत्री आवास मिशन और मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना जैसी अभिनव योजना शुरू की है। इसमें सभी बैंकर्स द्वारा एम.ओ.यू. किये गये हैं। राज्य सरकार स्किल डेवलपमेंट पर विशेष ध्यान दे रही है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के चेयरमेन एम.वी. टंकसाले ने कहा कि बैंकों का फोकस अब ग्रामीण और अर्धशहरी क्षेत्रों पर है। बैंकों द्वारा गाँवों में अल्ट्रा बैंकिग सुविधा शुरू की जा रही है। हर छह माह में लीड बैंक प्रबंधकों का सम्मेलन आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि सभी बैंकर्स सामाजिक क्षेत्र की योजनाओं का क्रियान्वयन समय-सीमा में करें।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

राजनाथ ने कहा जैन धर्म भारतीय संस्कृति का अनमोल रत्न

इंदौर में हुआ श्वेताम्बर जैन समाज का चतुर्विद सम्मेलन केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जैन धर्म भारतीय संस्कृति का अनमोल रत्न है। यह 'अहिंसा परमो धर्मः'' में विश्वास करता है। अहिंसा के मार्ग पर चलकर ही विश्व में शांति कायम हो सकती है और आतंकवाद समाप्त हो सकता है। श्री सिंह इंदौर में श्वेताम्बर जैन समाज के चतुर्विद सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।श्री सिंह ने कहा कि आज सम्पूर्ण विश्व आतंकवाद की चपेट में है। आतंकवाद का सफाया अहिंसा के दर्शन से ही संभव है। उन्होंने कहा कि प्राचीन भारत में सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य का राज्याभिषेक जैन धर्म के अनुसार हुआ था। भारतीय संस्कृति पर जैन धर्म का बहुत गहरा प्रभाव है।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जैन धर्म इन्द्रिय निग्रह पर जोर देता है। जिसने इन्द्रियों को जीत लिया है वही जैन है। जैन धर्म आत्मा के सत्, चित् और आनंद में विश्वास करता है। कर्मों के परिणामस्वरूप ही कोई भी व्यक्ति सुखी या दुखी होता है।कार्यक्रम में साधु-संतों के अलावा, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्र सुरेन्द्र पटवा, महापौर मालिनी गौड़, सांसद नन्दकुमार सिंह चौहान, सत्यनारायण जटिया, वीएचपी नेता अशोक सिंघल आदि मौजूद थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

अब कैंसर के लिए शिविर लगंगे

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आम और गरीब आदमी को इलाज का अभाव नहीं हो, इसके लिये प्रदेश सरकार ने कई योजनाएं बनाई है। प्रदेश में कैंसर के रोगियों के उपचार के लिये संभाग स्तर पर शिविर लगाये जायेंगे, इसके पहले गाँव-गाँव जाकर मरीजों का परीक्षण किया जायेगा। मुख्यमंत्री चौहान भोपाल में नवोदय कैंसर अस्पताल के शुभारंभ के अवसर पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अस्पताल के नवीन भवन का शुभारंभ तथा अवलोकन किया।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का इलाज गरीब मरीजों को उपलब्ध हो, इसके लिये राज्य बीमारी सहायता निधि और मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से मदद की जा रही है। प्रदेश के सभी जिलों में स्वास्थ्य मेले लगाये जा रहे हैं। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिये राज्य सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। निजी क्षेत्र इसमें आगे आकर सहयोग करें। सभी गंभीर बीमारियों का इलाज प्रदेश में उपलब्ध हो तथा मरीजों को प्रदेश से बाहर नहीं जाना पड़े। स्वस्थ शरीर सब धर्मों के पालन का माध्यम है। हमारे यहाँ कहा गया है पहला सुख निरोगी काया। उन्होंने कहा कि ऐसा संस्थान बनाये जिससे यहाँ से रोगी स्वस्थ होकर जायें। आरंभ में स्वागत भाषण डॉ. श्याम अग्रवाल ने दिया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

एमपी  में मनरेगा के सभी भुगतान इलेक्ट्रॉनिक पद्धति से

मध्यप्रदेश देश का ऐसा पहला प्रदेश है जहाँ मनरेगा के सभी प्रकार के भुगतान इलेक्ट्रॉनिक पद्धति से किये जा रहे हैं। प्रदेश में मनरेगा में जारी वित्तीय वर्ष में 3 हजार 193 करोड़ रुपये के व्यय से 18 लाख 7 हजार 789 कार्य पूरे किये गये हैं। यह जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में संपन्न रोजगार गारंटी परिषद की सामान्य सभा की बैठक में दी गयी।बैठक में ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव, वित्त मंत्री जयंत मलैया, लोक निर्माण मंत्री सरताज सिंह, आदिम-जाति एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री ज्ञान सिंह और राज्य योजना मंडल के उपाध्यक्ष बाबूलाल जैन भी उपस्थित थे।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मनरेगा के तहत गुणवत्तापूर्ण कार्य समय-सीमा में पूरे किये जायें। योजना की सतत् मॉनीटरिंग की जाये। उन्होंने जलाभिषेक अभियान का व्यापक कार्यक्रम तैयार करने के निर्देश दिये। बैठक में बताया गया कि योजना में प्रत्येक ग्राम का लेबर बजट तैयार किया गया है। प्रदेश में लागू किये गये इलेक्ट्रॉनिक फंड मेनेजमेंट सिस्टम को देश के अन्य 28 राज्य में भी लागू किया गया है। मनरेगा में आँगनवाड़ी भवन, ग्राम संपर्क और खेत सड़क तथा कृषि संबंधी कार्य को प्राथमिकता दी जा रही है।बैठक में मुख्य सचिव अन्‍टोनी डिसा, अपर मुख्य सचिव ग्रामीण विकास अरुणा शर्मा, अपर मुख्य सचिव वित्त अजयनाथ, अपर मुख्य सचिव योजना अजिता वाजपेयी पाण्डे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

किसानों को उदारतापूर्वक राहत दें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ओले से हुए नुकसान को देखते हुए कहा है कि वे किसानों को उदारतापूर्वक राहत देना चाहते हैं। अधिकारी राहत देने की मंशा से कार्य करें। मुख्यमंत्री ने मसाला, ईसबगोल मसाला फसलों के नुकसान होने पर राहत राशि 26 हजार प्रति हेक्टेयर बढ़ाने, संतरे की फसल को नुकसान के लिये प्रति पेड़ के हिसाब से मुआवजा देने के निर्देश दिये। श्री चौहान ने ओला पीड़ित किसानों को राहत देने के लिये बुलाई गई उच्च-स्तरीय बैठक में प्रभावित किसानों के नुकसान का अच्छी तरह सर्वेक्षण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि राहत संबंधी आदेश तत्काल जारी किये जायें ताकि प्रभावित क्षेत्रों में राहत देने के संबंध में स्पष्टता रहे और राहत बांटने का काम जल्द शुरू हो सके। मुख्यमंत्री ने देर रात तक राहत देने के विभिन्न विकल्पों पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गहन चर्चा की और सभी संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश प्रसारित करने के लिये कहा।मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने ज्यादातर प्रभावित जिलों का दौरा कर किसानों से मुलाकात की है। श्री चौहान ने कहा कि किसानों के नुकसान की भरपाई हर हालत में होनी चाहिये। सरकार राहत देने में मानवीय दृष्टिकोण अपनाये। उन्होंने कहा कि किसान अपनी मेहनत की पूंजी मिलाकर खेती में लगाता है। ऐसी स्थिति में प्राकृतिक विपदा से हुए नुकसान में सरकार पूरी तरह से उदार दृष्टिकोण अपनाकर नुकसान की भरपाई करेगी।श्री चौहान ने कहा कि वे किसानों को सरकार पर पूरा भरोसा है। राहत बांटने में भी सरकारी मशीनरी और जनता दोनों को साथ-साथ जोड़ने से विश्वास बढ़ेगा। राहत बांटने में सामान्यत: जो चूक होती है, उसकी संभावना भी नगण्य हो जायेगी। श्री चौहान ने बताया कि प्रभावित किसान सरकार के संवेदनशील प्रयासों से संतुष्ट हैं। उन्होंने निर्देश दिये कि सर्वेक्षण के बाद ही दावों और आपत्तियों को भी सुना जायेगा और सर्वे में कोताही को तत्काल ठीक किया जायेगा। बैठक में बताया गया कि ढ़ाई लाख हेक्टेयर में भारी नुकसान हुआ जिसमें दो लाख से ज्यादा किसान प्रभावित हुए हैं। बैठक में मुख्य सचिव अंटोनी डिसा एवं संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मध्यप्रदेश में कबड्डी अकादमी

खेलों में भी उज्जवल कैरियर - मुख्यमंत्री श्री चौहान मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कबड्डी अकादमी स्थापित होगी। उन्होंने कहा कि खेल में भी उज्जवल कैरियर है। खिलाड़ी पूर्ण संकल्प के साथ खेलें। खिलाड़ियों और खेल सुविधाओं के लिये धन की कमी नहीं होगी। श्री चौहान आज यहाँ टी.टी. नगर स्टेडियम में मुख्यमंत्री राज्य खेल कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने खेल कार्यक्रम के विधिवत शुभारंभ की घोषणा की।श्री चौहान ने कहा कि ओलम्पिक 2020 में मध्यप्रदेश के खिलाड़ी भी पदक जीतें इसके लिये अभी से तैयारी शुरू की जा रही है। अप्रैल माह में मुख्यमंत्री युवा ओलम्पिक शुरू किया जायेगा जिसमें प्रतिभावान खिलाड़ियों को चिन्हित कर आधुनिक पद्धति से प्रशिक्षित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को राज्य सरकार हर संभव सुविधा और सहायता उपलब्ध करवाएगी। भूतपूर्व खिलाड़ियों की सहायता के लिये खिलाड़ी कल्याण कोष गठित किया गया है।उन्होंने कहा कि खेलों से देश का मान-सम्मान बढ़ता है। भारत को सरताज राष्ट्र बनाना है इसके लिये सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि खेलों में राजनीति नहीं होनी चाहिये। बल्कि राजनीति में खेल भावना लाने के प्रयास किये जाने चाहिये।इस अवसर पर ओलम्पिक रजत पदक विजेता श्री सुशील कुमार ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार जिस प्रकार खिलाड़ियों को सुविधायें और सहयोग दे रही है उससे यह स्थापित हुआ है कि प्रदेश में खेलों का उज्जवल भविष्य है।स्वागत उद्बोधन संचालक खेल एवं युवा शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने दिया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री राज्य खेल आयोजन में प्रदेश के 34 खेल संघ, ओलंपिक संघ और खेल एवं युवा कल्याण विभाग एक साथ आए हैं। उन्होंने बताया कि आगामी समय में आयोजन विकासखण्ड स्तर पर भी किया जाएगा।मुख्यमंत्री चौहान ने मध्यप्रदेश ओलम्पिक संघ के सचिव एस.आर देव को सम्मानित किया उन्होंने प्रदेश के खेल प्रशिक्षक के रूप में ऑफर लेटर, जल खेलों के लिये श्री गिरधारी लाल यादव, हॉकी के लिये श्री अशोक कुमार, निशानेबाजी के लिये श्री मनशेरसिंह, क्रिकेट के लिये श्री मदनलाल और कुश्ती के लिये सुशील कुमार को प्रदाय किये। राज्य खेल आयोजन में कुश्ती और एथलेटिक्स के पदक विजेताओं को पुरस्कृत किया।कार्यक्रम में लोक सेवा प्रबंधन एवं खेल राज्य मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, योजना आयोग के उपाध्यक्ष श्री बाबूलाल गौर, मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष मोहनलाल यादव, मध्यप्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष रमेश मेंदोला, मध्यप्रदेश एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष विश्वास सारंग और सचिव खेल एवं युवक कल्याण अशोक शाह उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

आँखों में आँसू मत आने दो- मैं हूँ ना

मुख्यमंत्री चौहान ने किसानों को बँधाया ढाँढस मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान नीमच जिले के ग्राम दारू में किसान कंवरलाल की ओला वृष्टि से नष्ट हुई ईसबगोल की फसल देखने पहुँचे, तो मुख्यमंत्री जी को अपनी पीड़ा बताते हुए उसकी आँखों मे आँसू आ गए। मुख्यमंत्री चौहान ने किसान को गले लगाकर उसके आँसू पोंछते हुए कहा कि अपनी आँखों में आँसू आने मत दो-मैं हूँ ना।मुख्यमंत्री ने कंवरलाल के खेत में इसबगोल की फसल को ओला वृष्टि से हुए नुकसान के बारे में अधिकारियों से चर्चा की। मुख्यमंत्री चौहान ने ग्राम दारू में महिला किसान प्रेमबाई पाटीदार, डालूराम तेली के खेत में जाकर ईसबगोल की फसलों को ओला वृष्टि से हुए नुकसान का अवलोकन किया। उन्होंने किसानों से चर्चा कर सरकार की ओर से हर-संभव मदद का विश्वास दिलाया।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ओला वृष्टि से नष्ट हुई फसलों के सर्वे कार्य में गड़बड़ी पर रोक के लिये गाँव के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को भी जोड़ा जायेगा। श्री चौहान मुरैना जिले के ग्राम पूंछरी में किसानों को सम्बोधित कर रहे थे। राजस्व मंत्री रामपाल सिंह, सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री लाल सिंह आर्य और सांसद अनूप मिश्रा उनके साथ थे।मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को निर्देश दिये हैं कि वे स्वयं सर्वे के कार्य पर निगरानी रखें। उन्होंने कहा कि जिस गाँव में सर्वे होगा उस गाँव के पाँच व्यक्ति को शामिल किया जायेगा, जो सर्वे दल की मदद करेंगे। इसके बाद ग्राम पंचायत में चस्पा की गई सर्वे सूची पर आने वाली आपत्ति का निराकरण भी सर्वे दल में शामिल सामाजिक लोग मिलकर करेंगे।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि किसानों की मुसीबत की इस घड़ी में सर्वोच्च प्राथमिकता उनकी समस्या का समाधान है। उन्होंने पीड़ित किसानों को दी जाने वाली राहत का जिक्र करते हुए कहा कि प्रति हेक्टेयर 15 हजार रुपये का मुआवजा दिया जायेगा। सब्जी की फसल नष्ट होने पर 26 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की राशि दी जायेगी। साथ ही अल्पावधि ऋण को मध्यावधि ऋण में बदला जायेगा और उसके ब्याज की राशि सरकार चुकायेगी। उन्होंने कहा कि किसानों को अगली फसल पर जीरो प्रतिशत ब्याज पर ही ऋण दिया जायेगा, उन्हें डिफाल्टर नहीं माना जायेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्वे के दौरान क्रॉप कटिंग अनिवार्य रूप से की जाये, ताकि किसानों को फसल बीमा का भी लाभ मिल सके। श्री चौहान पूंछरी पहुँचने पर सबसे पहले ओला वृष्टि से नष्ट हुई फसल को देखने खेतों में पहुँचे। उन्होंने मुन्ना गौर और भज्जू जाटव के खेत में गेहूँ की नष्ट फसल को देखा और उन्हें ढाँढस बँधाया कि आपदा की इस घड़ी में सरकार उनके साथ है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

क्यों नहीं होती है पाप करने के बाद आत्मग्लानि ?

एन.के सिंहपुराने ज़माने में नैतिक धरातल पर प्रायश्चित की एक संस्था थी। गाहे-बगाहे अगर किसी से पाप हो गया तो वह सार्वजनिक रूप से इसे बताता था और फिर प्रायश्चित करके अपने को उस पाप की ग्लानि से मुक्त करता था। यह संस्था हिंदू धर्म में भी थी और इसाई तथा अन्य कई धर्मों में भी थी। समय बदला। कलमाड़ी ने एक पाप किया परन्तु प्रायश्चित तो दूर वह इस बात से अपने को बचाना चाहते हैं कि उन्हे भूलने की बीमारी हो गयी है। ए.राजा ने भी कुछ ऐसा ही किया और उनका तर्क है कि हमाम में हम अकेले नहीं थे। यानि दोनो के इस रवैये से स्पष्ट है कि आत्मग्लानि- जनित स्वशुद्धि की भावना कहीं दूर-दूर तक उन्हे छू भी ना सकी।ठीक इसके विपरीत ग्वालियर के जी.आर.पी थाने में उमराव उइके नामक एक हवलदार ने गत 21 जुलाई को हिरासत में हुयी एक हत्या से पैदा हुयी आत्मग्लानि की आंच को नहीं झेल पाया और स्वयं ही अपना आंशिक जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उस कैदी की लाश को किस तरह सरकारी गाड़ी में डाल कर उसका अफसर चंबल नदी में फेंक दिया। उसे यह मालूम है कि इस कबूलनामें के बाद उसे भी सजा हो सकती है। इस बयान के बाद से उसे जान से मारने की धमकियां मिल रहीं हैं और बड़े अफसर भी नाखुश हैं। अब एक ओर अगर हम कलमाड़ी और राजा को रखें और दूसरी ओर इस हवलदार उमराव उइके को तो दोनों में कौन बेहतर मानव माना जाएगा ? किसके आचरण से मूल्यों की सुरक्षा होगी ? और किसका आचरण मूल्यों को रसातल पहुंचाते हुए एक नयी अपसंस्कृति को पैदा करेगा ?शहर के किसी व्यस्त चौराहे पर जब लाल बत्ती पार करता हुआ एक लंपट किसी कानून का पालन करने वाली कार से भिड़ जाता है और उसके बाद उसके साथ के शराब पिए हुए दो गुंडे उस कार चालक को मारने लगते हैं क्योंकि वे किसी मंत्री के रिश्तेदार होते हैं तो उनमें और कलमाड़ी और राजा के बचाव में एक साम्य दिखायी देता है। एक अन्य घटना लीजिए। दिल्ली से सटे गा़जियाबाद में एक इंजीनियर अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से जा रहा था। कुछ बदमाश पत्नी का चेन खींचकर भागे, इंजीनियर ने पीछा किया और एक को पकड़ लिया। दूसरे बदमाश ने भरी भीड़ में उसे गोली मार दी। कोई 100 से ज्यादा लोग इसे देख रहे थे लेकिन एक आदमी भी इंजीनियर को बचाने या बदमाशों को पकड़ने आगे नहीं आया। यह शहरी इलाका है। इसके 24 घंटे के अंदर 25 किलोमीटर दूर उसी ज़िले के ग्रामीण इलाके पिलखुआ में तीन लुटेरे एक घर में घुसे। लूट के दौरान उन्होनें गोली चलायी जिसकी आवाज़ सुनकर पड़ोस के युवक अपने घर से हॉकी लेकर दौड़े। आस-पास के अन्य लोग भी जुट गए और एक लुटेरे को मार गिराया जबकि अन्य दो भागने में सफल रहे। आज प्रश्न यह है कि हम जी.डी.पी बढ़ाने वाली शहरी संस्कृति को चुनें जिसमें हर क्षण बलात्कार या जान गवाने का भय रहता है या कि सामाजिक सुरक्षा बढ़ाने वाली ग्रामीण संस्कृति को ?बीसवीं सदी में इमाइल दुर्खिम और इक्कीसवीं सदी में फुकुयामा ने इसी सामुदायिक भावना पर जोर दिया। रॉबर्ट पुटनम की सामाजिक पूंजी का सिद्धान्त भी इसी व्यक्ति-समुदाय के संबंधों की विश्वसनीयता पर आधारित है।गौर से देखने से पता चलेगा कि भारतीय समाज का बहिरंग अराजक दिखता है जबकि इसका अंतरंग बेहद शांतिप्रिय, सामुदायिक और परोपकारी है।कोशिश यह हो रही है कि इस अंतरंग चेतना को शहरीकरण के ज़रिए तथा शहरीकरण-जनित विकास के नाम पर धीरे-धीरे खत्म कर दिया जाए जिसमें प्रायश्चित का भाव ही पागलपन माना जाए और भूलने की बीमारी(डिमेंशिया) को तर्कसिद्ध। यानि कलमाड़ी और राजा सच साबित हों और हवलदार पागल। इस तथाकथित परिवर्तन के नायकों को यह नहीं मालूम कि मूल रूप से भारतीय समाज “संबंध” पर आधारित है व्यवस्था रही है जबकि यूरोपीय समाज (जैसा कि रूसो ने बताया) कॉन्ट्रैक्ट पर आधारित। इन्हे शायद यह भी समझ नहीं आएगा कि भारतीय समाज को जो बहिरंग है वह ना केवल अराजक है बल्कि छलावा भी और यही वजह है कि आज भारत का अंतरंग जागा है, अन्ना हज़ारे इसी का उद्भव हैं।अर्थशास्त्र में एक सिद्धान्त है जिसका नाम है इस्टरलिन पैराडॉक्स(विरोधाभास)। 1974 में रिचर्ड इस्टरलिन ने कहा कि आर्थिक विकास और आत्मतोष का कोई सीधा संबंध नहीं होता। अपनी बात की पुष्टि के लिए उन्होंने एक सर्वे का हवाला दिया जिसमें द्वितीय विश्व युद्ध के बाद 1950 से लेकर 1970 के बीच जापान में हुए ज़बरदस्त आर्थिक विकास का जायज़ा लिया गया है। सर्वेक्षण में पाया गया कि उन लोगों का प्रतिशत काफी कम हुआ जो कि सम्पन्न तो हुए लेकिन उनके जीवन का संतोष कम हुआ।भारतीय समाज को अगर किसी ने ठीक से परखा तो कार्ल मार्क्स और गांधी ने। मार्क्स ने 25 जून 1853 को न्यूयार्क के डेली ट्रिब्यून में एक लेख लिखा जिसमें उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा-“भारतीय ग्रामीण अर्थव्यवस्था में पूंजीवादी व्यवस्था से कम शोषण है”। मार्क्स ने आगे लिखा कि भारत में जितने भी गृहयुद्ध, आक्रमण, क्रान्ति, फतह या अकाल भले ही विनाशकारी दिखायी देते हों लेकिन ये सतह को ही छू पाते हैं। लेकिन ब्रितानी हुकूमत ने भारतीय समाज की मूल संरचना को जानबूझकर छिन्न-भिन्न कर दिया है। देशज सामूहिक इकाइयों को, कुटीर उद्योग को खत्म किया और जो भी मूल्य इस देश समाज में थे उनको नेस्तनाबूत करने की कोशिश की।अंग्रेजों के आने से पहले भारत का 40 प्रतिशत व्यक्ति कुटीर उद्योग में लगा था। लॉर्ड क्लाइव का कहना था कि मुर्शीदाबाद लंदन से ज्यादा समृद्ध है। दुनिया की जी.डी.पी में भारत का योगदान लगभग 31.5 प्रतिशत था जो कि आज केवल तीन प्रतिशत है। उन 100 सालों के अंदर करीब 30 प्रतिशत आबादी कुटीर उद्योग से बाहर होकर अपराध, भीख व अन्य गैरकानूनी धंधों में शामिल हो गयी।याद करें सदी के अंत में रॉबर्ट पुटनम द्वारा प्रतिपादित सामाजिक पूंजी का सिद्धान्त। पुटनम ने पहले इटली में और बाद में अमेरिका में, व्यापक और कई सालों तक किए गए एक सर्वेक्षण से सिद्ध किया कि अमेरिका में सामाजिक पूंजी बुरी तरह घट रही है। भारत में भी हाल के आंकड़ों से पता चला है कि यहां भी ऐसा ही सिलसिला शुरू हुआ है। आज से 20 साल पहले जहां हर व्यक्ति प्रतिदिन 30 मिनट सामाजिक रूप से जुड़ा रहता था वहीं आज यह समय घटकर 12 मिनट हो गया है।सामाजिक पूंजी से तात्पर्य होता है व्यक्ति का पारिवारिक, सामाजिक व औपचारिक संस्थाओं में विश्वास। व्यक्ति के इस विश्वास को कलमाड़ी, राजा, येदियुरप्पा या अन्य तमाम सत्ता में बैठे भ्रष्ट लोग लगातार कम करते जा रहे हैं। नतीजतन सामाजिक पूंजी लगातार घटती जा रही है। प्रश्न यह है कि जी.डी.पी बढ़ना कलमाड़ियों और राजाओं को जन्म देगा या और उमराव उइके पैदा होंगे। लेखक एन.के सिंह वरि वरिष्ट पत्रकार हैं

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

संकट की इस घड़ी में  सरकार किसानों के साथ

मुख्यमंत्री चौहान ने की समीक्षा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिये हैं कि हाल ही में प्रदेश के जिन ग्राम में ओला वृष्टि हुई है, वहाँ तत्काल सर्वे प्रारंभ किया जाय। उन्होंने कहा है कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार किसानों के साथ है। मुख्यमंत्री खुद भी ओला प्रभावित क्षेत्रों में जायेंगे।मुख्यमंत्री चौहान ने बैठक में ओला वृष्टि से फसलों को हुए नुकसान की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिये कि संयुक्त सर्वे दलों में राजस्व, कृषि और पंचायत के अमले को शामिल किया जाय। सर्वे के दौरान नुकसान के आंकलन की जानकारी पंचायत में प्रकाशित की जाय। मुख्यमंत्री ने असमय वर्षा और ओला वृष्टि के मद्देनजर प्रदेश में फिलहाल अन्त्योदय मेलों के आयोजन को स्थगित करने को कहा।बताया गया कि प्रदेश में ओला वृष्टि से प्रदेश के 14 जिलों के 450 ग्राम प्रभावित हुए हैं। इन ग्रामों में मुख्य रूप से गेहूँ और चने की फसल को नुकसान हुआ है। नीमच और मंदसौर जिले में इसबगोल और धनिया की फसल को हुए नुकसान की जानकारी भी बैठक में दी गयी। इन फसलों में नुकसान पर भी राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत सहायता दी जाती है। बैठक में राजस्व मंत्री श्री रामपाल सिंह, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, मुख्य सचिव श्री अन्टोनी डिसा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव इकबाल सिंह बैंस तथा एस.के. मिश्रा, प्रमुख सचिव कृषि डॉ. राजेश राजौरा और प्रमुख सचिव राजस्व अरूण तिवारी भी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

सामाजिक सरोकारों की मिसाल है एमपी पुलिस

अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट का समापन मध्यप्रदेश के राज्यपाल राम नरेश यादव ने भोपाल के मोतीलाल नेहरू पुलिस ग्राउंड पर 56 वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट का समापन किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की पुलिस ने सामाजिक सरोकारों को अपनी जिम्मेदारियों में शामिल कर देश में मिसाल कायम की है। पुलिस कानून व्यवस्था और अपराध अनुसंधान की अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हुए समाज के नवनिर्माण में भी सहयोग प्रदान कर रही है।राज्यपाल यादव ने कहा कि मीट से सभी प्रतिभागियों के बीच जो संवाद और सम्पर्क निर्मित हुआ है उसके फलस्वरूप उनकी पेशेवर क्षमता में नये आयाम जुड़ेंगे। उन्होंने पुलिस बल की कार्यप्रणाली में विज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी के सुफलों को शामिल किये जाने की प्रशंसा भी की। राज्यपाल श्री यादव ने अपेक्षा व्यक्त की कि इस आयोजन के माध्यम से पुलिस अधिकारियों ने जो कुछ भी सीखा है उसका वे अपने कार्यक्षेत्र में उपयोग करेंगे।समारोह में राज्यपाल यादव ने सहायक उपनिरीक्षक योगम्बर सिंह, हेड कांस्टेबल अजय सिंह मानाहंस, अरविंद कुमार यादव एवं जीत सिंह को तथा कांस्टेबल श्री अजय कुमार को प्रधानमंत्री का जीवन रक्षक पदक प्रदान किये।राज्यपाल श्री यादव ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 8 ट्राफियाँ भी प्रदान कीं। वैज्ञानिक आधार पर अपराध विवेचना के लिए विजेता की ट्राफी तमिलनाडु पुलिस की टीम ए' को और उपविजेता की ट्राफी तमिलनाडु पुलिस की ही बी' टीम को दी गई। पुलिस फोटोग्राफी प्रतियोगिता के लिए मध्यप्रदेश पुलिस को विजेता और राजस्थान पुलिस को उपविजेता की ट्राफियाँ दी गईं। पुलिस वीडियोग्राफी प्रतियोगिता के लिए सेंन्ट्रल इन्ड्रस्ट्रियल सिक्युरिटी फोर्स को विजेता और तमिलनाडु पुलिस को उपविजेता की ट्राफियाँ दी गईं। श्वान दल प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश को विजेता और सीमा सुरक्षा बल को उपविजेता की ट्राफी दी गई। बेस्ट डॉगट्राफी मध्यप्रदेश के जीत'ू को दी गई। कम्प्यूटर जागरूकता के लिए सी.आर.पी.एफ. को प्रथम और तमिलनाडु पुलिस को उपविजेता ट्राफी दी गई। सर्वश्रेष्ठ पुलिस टीम की आंध्रप्रदेश मुख्यमंत्री ट्राफी तमिलनाडु पुलिस को दी गई।मीट की केन्द्रीय समन्वय समिति के सचिव एल.एस. पनवार ने कहा कि हमारे देश के पुलिस बल, जो सरकार के कानून को लागू करने वाले मुख्य तंत्र है, न केवल अपराधों की रोकथाम तथा पता लगाने के क्षेत्र में नई तथा जटिल चुनौतियों का सामना करते हैं, बल्कि राष्ट्रविरोधी तथा आतंकवादी तत्वों द्वारा दी जा रही धमकियों का भी निरंतर सामना करते हैं। असामाजिक तथा राष्ट्र विरोधी तत्वों द्वारा अपनाए जा रहे तरीकों तथा तकनीकी के क्षेत्र में बढ़ती आधुनिकता के कारण पुलिस बलों से भी बेहतर पेशेवर प्रत्युत्तर की अपेक्षा की जाती है। इस परिदृश्य में, वार्षिक ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट पुलिस द्वारा निष्पादित किए जा रहे कर्तव्यों के सभी महत्वपूर्ण पहलुओं को साथ रखते हुए बल की पेशेवर दक्षता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। यह मीट पुलिस कर्मियों के व्यावसायिक कौशल की जाँच एवं सुधार तथा पुलिस कार्यों के विभिन्न क्षेत्रों में विचारों एवं विशेषज्ञताओं के आदान-प्रदान के लिए एक बहुमूल्य मंच प्रदान करता है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन में अब मिलेंगे 50 हजार रुपये

होशंगाबाद की तरह अब हर जिले में होंगे निःशक्तजन के सामूहिक विवाह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज होशंगाबाद में निःशक्तजन सामूहिक विवाह सम्मेलन में उपस्थित होकर 51 निःशक्त नवदंपत्ति को अपना आशीर्वाद दिया। उन्होंने इस अवसर पर घोषणा की कि मुख्यमंत्री निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना में सहायता राशि 25 हजार रुपये से बढ़ाकर 50 हजार रुपये दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बढ़ी हुई सहायता राशि आज आयोजित विवाह सम्मेलन में लाभान्वित दंपत्तियों को भी मिलेगी।मुख्यमंत्री चौहान ने जिला प्रशासन द्वारा निःशक्तजन सामूहिक विवाह सम्मेलन के आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन प्रदेश के सभी जिलों में किये जायेंगे।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आज जिन निःशक्तजन के विवाह इस सम्मेलन में हो रहे हैं उनके रोजगार के लिए भी हर-संभव मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा कि निःशक्त दंपत्तियों को स्व-रोजगार योजनाओं के साथ-साथ शासकीय नौकरियों में 6 प्रतिशत आरक्षण का लाभ भी दिलाया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नर्मदा अपना अस्पताल के संचालक डॉ. राजेश शर्मा ने आज के सम्मेलन में विवाहित 5 निःशक्तजन को रोजगार देने की घोषणा की है। अन्य प्रतिष्ठान के संचालकों को भी इन नि:शक्तजन को रोजगार देने की पहल करना चाहिए।लोक निर्माण मंत्री सरताज सिंह ने कहा कि यह अनूठा निःशक्तजन विवाह समारोह देश का पहला हो सकता है। मध्यप्रदेश को इस बात पर गर्व है मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व की सरकार गरीबों एवं कन्याओं की मदद के लिए तत्पर है।कार्यक्रम के अध्यक्ष विधानसभा अध्यक्ष सीतासरन शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में आज निःशक्तजन का भव्य विवाह सम्मेलन संपन्न हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की कई कल्याणकारी योजनाओं को देश के अनेक राज्यों ने अपनाया है। सांसद श्री उदय प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा बेटियों के संरक्षण के लिए उठाये गये इस अभिनव आयोजन के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। उन्होंने कहा कि कन्यादान योजना की प्रसिद्धि प्रदेश में ही नहीं है बल्कि यह योजना पूरे देश में लोकप्रिय है।कमिश्नर वीरेन्द्र कुमार बाथम ने कहा कि संभाग स्तरीय निःशक्तजन विवाह सम्मेलन प्रदेश का ही नहीं बल्कि देश का प्रथम सम्मेलन है। इस सम्मेलन में 51 निःशक्त जोड़ों का विवाह संपन्न करवाया गया है। सभी निःशक्त होशंगाबाद, बैतूल और हरदा जिले के हैं। इस विवाह समारोह में निकाह भी हो रहे हैं। एक विवाह अंतर्जातीय हो रहा है। निःशक्तजन विवाह सम्मेलन में समाजसेवियों तथा अटल बाल पालकों का भी सहयोग मिला है।अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में दंपत्ति को मिला 2 लाख का चेकमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निःशक्तजन विवाह सम्मेलन में शामिल एकमात्र अंतर्जातीय जोड़े को 2 लाख रूपए की प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया। उन्होंने नव-दम्पत्ति को सफल दांपत्य जीवन की शुभकामनाएँ दीं।मुख्यमंत्री चौहान ने किया कन्यादानसम्मेलन में पंडित सोमेश परसाई ने 50 कन्याओं का हिन्दू रीति-रिवाज से विवाह संपन्न करवाया। मुख्यमंत्री चौहान ने सभी 50 कन्याओं के मामा के रूप में कन्यादान की रस्म पूरी की।नव-दंपत्तियों को जो मदद मिली उसमें मुख्यमंत्री निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना में निःशक्त वर-वधू को अलग-अलग 50-50 हजार रुपये, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में वर-वधू के नाम 10-10 हजार रुपये की फिक्स डिपाजिट रसीद, अंतर्जातीय विवाह वाले जोड़े को 2 लाख रुपये का चेक तथा निःशक्तता प्रमाण-पत्र और विवाह पंजीयन प्रमाण-पत्र प्रदान किये गये।निसार और हिना बने हमसफरनिःशक्तजन मुस्लिम जोड़े का निकाह भी मुख्यमंत्री निकाह योजना में संपन्न हुआ। शहर काजी अशफाक अली ने मुस्लिम रीति-रिवाज से वर निसार खान एवं वधू हिना खान का निकाह करवाया।मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने समारोह में निःशक्तजनों के विवाह समारोह के लिए तैयार स्मारिका 'संजोग' का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने 'युवा उद्यमी' पत्रिका का भी विमोचन किया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

भोपाल के नैसर्गिक सौंदर्य  पर विशेष ध्यान दें

भोपाल की विकास योजनाओं की मंत्री श्री गौर ने की समीक्षाएमपी के नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री बाबूलाल गौर ने कहा है कि राजधानी भोपाल के विकास की योजनाओं को समय-सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए विभागों के बीच बेहतर तालमेल रखे जाने पर जोर दिया। श्री गौर मंत्रालय में भोपाल नगर के विकास की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में महापौर कृष्णा गौर और मुख्य सचिव आर. परशुराम भी मौजूद थे।बैठक में भोपाल के बी.आर.टी.एस. पॉयलट कॉरीडोर परियोजना की प्रगति की समीक्षा की गई। निर्देश दिए गए कि परियोजना में बनने वाले कमला पार्क ब्रिज का निर्माण ऐसा किया जाए जिससे सारे देश में भोपाल की अलग पहचान हो। ब्रिज की डिजाइन तैयार करने का कार्य नगर निगम भोपाल द्वारा किया जाएगा। नगर में 241.73 करोड़ रुपए की बी.आर.टी.एस. परियोजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। बैठक में भोपाल के पब्लिक ट्रांसपोर्ट को और सुविधायुक्त बनाने पर चर्चा की गयी। इस समय शहर में भोपाल सिटी लिंक के माध्यम से 150 बस चल रही हैं। मार्च अंत तक 75 और नई बस भोपाल नगर वाहन सेवा में शामिल हो जाएगी। नगर के कुछ मार्गों का रेशनलाइजेशन कर अधिसूचित किए जाने एवं उसके क्रियान्वयन पर चर्चा की गयी।बैठक में भोपाल नगर के पश्चिम क्षेत्र में जल वितरण के लिए 125 करोड़ रुपए की योजना पर चर्चा की गई। बैठक में निर्देश दिए गए कि भोपाल में नर्मदा पेयजल परियोजना के संचालन के लिए पी.एच.ई अमले को नगर निगम को स्थानांतरित किया जाए। नगर निगम के अधिकारी द्वारा बताया गया कि नर्मदा परियोजना के संचालन में विद्युत व्यय पर प्रतिवर्ष 48 करोड़ की राशि खर्च होगी। बताया गया कि भोपाल नगर में जेएनएनयूआरएम-बीएसयूपी के अंतर्गत लगभग 15 हजार आवास का निर्माण किया जा रहा है।मुख्य सचिव ने भोपाल नगर के पुरातात्विक दृष्टि से महत्वपूर्ण भवनों की साज-सज्जा के लिए योजना तैयार करने के लिए कहा। ताजमहल, बेनजीर एवं बड़े बाग के विकास के लिए दीर्घकालिक योजना के क्रियान्वयन के लिए आय के स्त्रोत तलाशने एवं जनभागीदारी पर केंद्रित योजना तैयार करने के लिए कहा गया। पर्यटन विभाग ताजमहल भवन के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य के प्रथम चरण पर अमल प्रारंभ कर रहा है। बैठक में पुतलीघर एवं नादरा बस स्टेंड को व्यवस्थित करने की जिम्मेदारी नगर निगम भोपाल को सौंपी गयी। शहर के शाहपुरा, चार इमली एवं हथाईखेड़ा जलाशय के विकास एवं सौंदर्यीकरण पर भी चर्चा हुई।बैठक में प्रमुख सचिव पर्यावरण इकबाल सिंह बैंस, प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन एस.पी.एस. परिहार, भोपाल कमिश्नर प्रवीण गर्ग, एम.डी पर्यटन निगम श्री राघवेंद्र सिंह, संस्कृति सचिव पंकज राग, लोक निर्माण, जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी मौजूद थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

स्वाईन फ्लू नियंत्रण के सभी सुरक्षात्मक जारी रखे जाये

निजी चिकित्सालयों में मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 31 मार्च तक स्वाईन फ्लू का इलाजमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मौसम में हो रहे परिवर्तन को देखते हुए स्वाईन फ्लू नियंत्रण के लिये सभी सुरक्षात्मक उपाय लगातार जारी रखे जाये। दवाइयाँ पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें। मुख्यमंत्री चौहान ने यह निर्देश आज यहाँ स्वाईन फ्लू के नियंत्रण के लिये गठित राज्य समन्वय समिति की बैठक में दिये। उन्होंने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से निजी चिकित्सालयों में स्वाईन फ्लू के मरीजों को इलाज की सुविधा 31 मार्च तक देने का निर्णय लिया। पहले गरीब परिवारों तथा जो व्यक्ति अपने खर्चे से इलाज नहीं करा पा रहे उन्हें 15 मार्च तक मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से निजी चिकित्सालयों में इलाज की सुविधा दी गयी थी। बताया गया कि स्वाईन फ्लू की जाँच के लिये आने वाले मरीजों की संख्या में 30 से 40 प्रतिशत की कमी आयी है। लगातार बरती जा रही सतर्कता से प्रदेश में अन्य बड़े राज्य की तुलना में स्वाईन फ्लू पर प्रभावी नियंत्रण किया गया। प्रदेश में इस मर्ज के 1067 मरीजों का जीवन बचाया गया।मुख्यमंत्री चौहान ने बैठक में स्वाईन फ्लू के उपचार के लिये की गई व्यवस्थाओं की क्षेत्रवार जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिये कि स्वच्छता के बारे में जागरूकता लायें। रोग की जाँच के लिये बनाये गये केन्द्रों पर पर्याप्त मात्रा में टेमीफ्लू उपलब्ध रहे। बड़े शहरों के आसपास की परिधि में आने वाले अस्पतालों में भी यह दवाई उपलब्ध करवायी जाय। यह भी विशेष रूप से ध्यान दिया जाय कि स्वाईन फ्लू का उपचार करने वाले चिकित्सक और पेरामेडिकल स्टॉफ इससे प्रभावित नहीं हो।बैठक में बताया गया कि प्रदेश में गत एक जनवरी से अब तक 3555 मरीजों के सेम्पल लिये गये। इनमें स्वाईन फ्लू के 1,461 प्रकरण पॉजीटिव मिले। शासकीय तथा निजी चिकित्सालयों में 1,067 को उपचार के बाद स्वस्थ किया गया। प्रदेश में अभी 200 मरीजों का इलाज चल रहा है। भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में प्रतिदिन स्वाईन फ्लू के 200 सेम्पल की जाँच की जा रही है। उपचार के लिये 550 स्क्रीनिंग केन्द्र बनाये गये हैं। प्रदेश के निजी और शासकीय चिकित्सालयों को 2 लाख 5 हजार टेमीफ्लू वितरित की गई हैं। यह 31 मार्च तक के लिये पर्याप्त है। अप्रैल में भी जरूरत की संभावना को देखते हुए एक लाख टेमी फ्लू का आर्डर दिया गया है। उपचार में लगे 1000 चिकित्सकों और पेरामेडिकल स्टाफ का वेक्सीनेशन किया गया है। प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में दवाइयां और उपचार सामग्री उपलब्ध है। प्रत्येक जिले में हेल्पलाइन शुरू की गई है। अब आगे स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेशव्यापी स्वास्थ्य संवाद अभियान चलाया जायेगा। आगामी 16 से 31 मार्च तक स्वास्थ्य विभाग के 90 हजार कर्मचारी, 980 ममता रथ घर-घर जाकर लोगों को स्वाईन फ्लू, डेंगू, मलेरिया, डायरिया के बारे में जागरूक करेंगे। शीघ्र उपचार की सलाह देंगे। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि योजना बनाने के साथ उसका प्रभावी क्रियान्वयन भी सुनिश्चित किया जाय।बैठक में सुझाव दिया गया कि स्वाईन फ्लू की दवा शेडूल एक्स, जिसके तहत यह दवा केवल शासकीय स्तर तथा कुछ चुने हुए मेडिकल स्टोर में ही उपलब्ध होती है, से हटा कर सभी मेडिकल स्टोर में उपलब्ध करवायी जाय। चिकित्सकों को सलाह दी जाय कि स्वाईन फ्लू के लक्षण वाले मरीजों का खुद इलाज करने के बजाय उन्हें संबंधित जिला चिकित्सालयों अथवा अधिकृत निजी चिकित्सालयों में भेजा जाय।प्रमुख सचिव स्वास्थ्य प्रवीर कृष्ण ने बताया कि देश में स्वाईन फ्लू का पहला केस 2009 में पाया गया था। इस बार यह बीमारी देश में तीन गुना तीव्रता से फैली है। इससे 22 राज्य प्रभावित हुए हैं। इस बीमारी से गुजरात में 332, राजस्थान में 321, महाराष्ट्र में 201 मरीजों की मृत्यु हुई है। मध्यप्रदेश में भी 193 मरीजों की इस बीमारी से मौत हुई है। उन्होंने बताया कि जिन मरीजों की मौत हुई है उनमें से ज्यादातर ने इलाज प्रारम्भ करने में बहुत विलम्ब किया। प्रदेश में पूरी सतर्कता बरती जा रही है। मुख्य सचिव तथा प्रमुख सचिव स्वास्थ्य प्रतिदिन स्वाईन फ्लू की समीक्षा करते हैं। यहाँ तक होली के दिन भी समीक्षा की गयी।बैठक में प्रमुख सचिव स्वास्थ्य प्रवीर कृष्ण, प्रमुख सचिव चिकित्सा अजय तिर्की, आयुक्त स्वास्थ्य पंकज अग्रवाल, स्वास्थ्य संचालक, संभागों में पदस्थ संयुक्त संचालक स्वास्थ्य तथा निजी चिकित्सकों और स्वास्थ्य संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

पन्ना टाईगर रिजर्व में 78 हथगोलों के साथ दो गिरफ्तार

पन्ना टाईगर रिजर्व में रेपिड रिस्पांस यूनिट (उड़नदस्ता) ने परिक्षेत्र चन्द्र नगर बीट सेजा से सर्च के दौरान दो बहेलियों के पास से 78 देशी जीवित बम (हथगोले), जंगली सुअर के बाल, चमड़े सहित सुअर का माँस, हथगोले बनाने का रसायन, जंगली जानवरों का खून, जंगली जानवरों का शिकार करने का हथियार (चाप), मछली पकड़ने के छह जाल, लोहे का चाकू, गुलेल और पक्षी पकड़ने के दो पिंजरे जप्त किये हैं। दोनों बहेलियों को गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण छतरपुर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। प्रकरण में विवेचना जारी है।आरोपियों में जगबीर वल्द झन्कार सिंह की आयु 22 वर्ष और अंजना वल्द पलटू की उम्र 20 वर्ष है। ये दोनों थाना बमीटा के ग्राम बेड़री के निवासी हैं। उल्लेखनीय है कि दिसम्बर, 2012 से रेड अलर्ट घोषित किये जाने के बाद से अब तक पाँच प्रकरण पन्ना टाईगर रिजर्व सूचना प्रकोष्ठ द्वारा पकड़े जा चुके|

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

एमपी में सुपर कम्प्यूटर लेब और सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस का प्रस्ताव

मुख्यमंत्री चौहान से मिले निवेशकों सुपर कम्प्यूटर लेब और सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने के प्रस्तावनिवेशकों से मुलाकात के नियमित क्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सिम्बॉयसिस समूह की डॉक्टर स्वाति मजूमदार और कोल ग्रुप न्यूयार्क के राजीव कोल से मिले। सिम्बॉयसिस समूह की ओर से डॉक्टर मजूमदार ने इन्दौर में बन रहे केन्द्र में दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने तथा कोल ग्रुप की ओर से श्री राजीव कोल ने प्रदेश में सुपर कम्प्यूटर लेब स्थापित करने का प्रस्ताव दिया।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में युवाओं के कौशल उन्नयन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने दोनों प्रस्ताव के समय सीमा में परीक्षण का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निवेश के प्रस्तावों पर तेजी से कार्रवाई की जाये। बताया गया कि सिम्बॉयसिस समूह इन्दौर में 80 करोड़ के निवेश के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करना चाहता है। इनमें उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप विशेषज्ञ प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसमें एक केन्द्र सीमेंस कंपनी तथा दूसरा केन्द्र ल्यूकस जर्मनी के सहयोग से बनाया जायेगा। समूह द्वारा इन्दौर में 100 करोड़ के निवेश से विश्वविद्यालय स्थापित किया जा रहा है। कोल समूह द्वारा दिये गये प्रस्ताव के अनुसार सुपर कम्प्यूटर लेब देश में इस तरह की पहली लेब रहेगी। विश्व में इस तरह के लेब अमेरिका और चीन में है। प्रस्ताव के अनुसार समूह इस लेब को बनायेगा तथा प्रबंधन करेगा। चर्चा के दौरान मुख्य सचिव अन्टोनी डिसा तथा संबंधित विभागों के प्रमुख सचिव उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

बैतूल सरपंच हेमलता को सोनिया ने किया सम्मानित

साकादेही ग्राम पंचायत को राष्ट्रीय पुरस्कारमध्यप्रदेश के बैतूल जिले की साकादेही ग्राम पंचायत की सरपंच हेमलता वाडिवा को श्रेष्ठ कार्यों के लिए नई दिल्ली में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विज्ञान भवन में आयोजित 8वें मनरेगा दिवस समारोह में यह पुरस्कार प्रधानमंत्री डॉ0 मनमोहन सिंह की उपस्थिति में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिया। इस अवसर पर केन्द्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश भी उपस्थित थे। यह पुरस्कार देश की 11 ग्राम पंचायत को दिया गया।उल्लेखनीय है कि कुल 2136 आबादी वाली साकादेही ग्राम पंचायत ने वर्ष 2011-12 में मनरेगा में 14 कपिल धारा कूप निर्माण कर 17 हेक्टेयर जमीन में सिंचाई उपलब्ध करवाने के साथ-साथ आठ हितग्राहियों को नंदन फलोद्यान योजना के तहत विभिन्न प्रजाति के 860 पौधे रोपित करने के लिए उपलबध करवाये। साथ ही निर्मल नीर पेयजल कूप योजना में 25 परिवारों को पेयजल सुविधा भी दी गयी। पंचायत क्षेत्र में दो ग्रामीण क्रीड़ागण निर्मित कर बच्चों को खेलकूद की सुविधा उपलब्ध करवायी गयी। इसके साथ ही वृक्षारोपण कार्य से 20 महिलाओं के समूह को जोड़कर उन्हें आजीविका के सृजन में मदद की गयी।इसके अलावा इस ग्राम पंचायत ने पंच परमेश्वर योजना की सीमेंट-कंक्रीट सड़क का निर्माण कर गाँव में आंतरिक आवागमन सुविधा को आसान बनाया। दो ग्रेवल सड़कों का निर्माण कर तीन गाँव को बेहतर आवागमन सुविधा प्रदान की गयी। पंचायत में 304 परिवार को 17 हजार 131 दिवस का रोजगार इस योजना के जरिये मुहैया करवाया गया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

साहसी युवती रति से मिले शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से साहसी यवती रति त्रिपाठी ने अपने पिता और परिजनों के साथ मुलाकात की। सुश्री रति त्रिपाठी ने रेल यात्रा के दौरान बदमाशों से साहसपूर्वक मुकाबला किया। बदमाशों ने रति को ट्रेन से गिराकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। भोपाल के निजी अस्पताल में चले लम्बे इलाज के बाद रति के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि रति त्रिपाठी बेटी की तरह है। उन्होंने रति का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वह सामान्य जीवन जियेगी, पूरी तरह से स्वस्थ हो जायेगी। उन्होंने आशीर्वाद दिया कि रति स्वस्थ और प्रसन्न रहे। रति के पिता ने बताया कि मध्यप्रदेश में उनकी बिटिया को बेटी की तरह प्यार मिला और उपचार किया गया। वे आज रति को उत्तर प्रदेश में अपने घर ले जा रहे हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश में मिले सहयोग, भावनात्मक संबल और हौसले के लिये मुख्यमंत्री चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जरूरत पड़ने पर इस बेटी को आगे भी सहयोग दिया जायेगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

इंदौर में सर्वाधिक स्वच्छ एवं सुन्दर वार्ड होंगे पुरस्कृत

मुख्यमंत्री चौहान स्वच्छता अभियान में हुए शामिल मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने इंदौर में स्वच्छ इंदौर-स्वस्थ इंदौर और हरित इंदौर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने घोषणा की कि इंदौर नगर निगम क्षेत्र में सर्वाधिक स्वच्छ एवं सुन्दर वार्ड को पुरस्कृत किया जायेगा। उन्होंने नागरिकों का आव्हान किया कि वे स्वच्छ-स्वस्थ और हरित इंदौर बनाने में सक्रिय सहयोग दें।मुख्यमंत्री चौहान और नगरीय प्रसाशन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कई जगह सफाई भी की। मुख्यमंत्री चौहान ने नगर में विभिन्न जगह पर सफाई कार्यक्रमों में भाग लिया। श्री चौहान सबसे पहले एयरपोर्ट रोड स्थित पंचशील नगर पहुँचे। यहाँ उन्होंने कचरा उठाकर सफाई अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर महापौर मालिनी गौड़, विधायक सुदर्शन गुप्ता, रमेश मैंदोला, उषा ठाकुर, महेन्द्र हार्डिया सहित अन्य जन-प्रतिनिधि मौजूद थे। मुख्यमंत्री फिरोज गांधी नगर मालवा मिल श्मशान घाट के सामने, परदेशीपुरा चौराहा तथा कबीटखेड़ी लाहिया नगर में सफाई अभियान में शामिल हुए। उन्होंने कचरा उठाया तथा सफाई की।लाहिया नगर में मुख्यमंत्री ने कहा कि साफ-सफाई को हमारी दिन-प्रतिदिन की आदत में शामिल करना होगा। उन्होंने नागरिकों से आव्हान किया कि वे अपने घर तथा आस-पास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने में सक्रिय सहयोग करें। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन स्वच्छता की दिशा में संस्थागत प्रयास करेगा ही, परंतु नागरिकों की सक्रिय सहभागिता भी जरूरी है।नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने नागरिकों से कहा कि इन्दौर को स्वच्छ, स्वस्थ और हरित बनाने में शासन-प्रशासन का सहयोग करें।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

ओरछा में 125 किस्म के  गिद्ध

विश्व में मात्र तीन प्रतिशत ही बचे हैं गिद्ध टीकमगढ़ जिले के ओरछा अभयारण्य में पहली बार की गई गिद्धों की गणना में 4 प्रजातियों के कुल 125 गिद्ध और उनके घोसलों का पता चला है। इन गिद्धों में 50 देशी गिद्ध, 63 श्वेत प्रष्ठ गिद्ध, 09 गोबर गिद्ध और 3 राज्य गिद्ध शामिल हैं। हिमालय से उड़कर ओरछा आने वाले प्रवासी गिद्ध सिनेरियस ग्रिफान की पहचान पहली बार ओरछा में की गई, जो एक बड़ी उपलब्धि है। लखनऊ विश्वविद्यालय की जन्तु विज्ञानी डॉ. अमिता कनौजिया ने गणना की रिपोर्ट अपनी सिफारिशों के साथ पेश कर दी है।वन संरक्षक, वनमंडल टीकमगढ़ श्री एम.सी. सिंहल ने बताया कि सम्पूर्ण विश्व में मात्र 3 प्रतिशत ही गिद्ध बचे हैं। जिप्स प्रजाति के गिद्धों को आई.यू.सी.एन. ने जोखिम प्रजाति में शामिल किया है। मध्यप्रदेश में भी विगत दो दशक में गिद्धों की संख्या में कमी आई है। इसके मद्देनजर वन विभाग द्वारा गिद्ध संरक्षण के लिए संगोष्ठी के आयोजन सहित विशिष्ट उपाय किए जा रहे हैं। ओरछा में विगत 17 एवं 18 दिसम्बर को गिद्ध गणना प्रशिक्षित विशेषज्ञों की छह टीमों के माध्यम से सिनौनया, क्षत्री समहू, मडोर जहाँगीर महल, कोरी गुलेदा और कारीपाडर क्षेत्रों में वैज्ञानिक तरीके से की गई। गणना के दौरान 125 सफेद पृष्ठ गिद्ध (White Backed Vulture), भारतीय गिद्ध (Long Billed Vulture), गोबर गिद्ध (Egyptian Vulture) और राजगिद्ध गिद्धों के चिन्ह अवासीय क्षेत्रों में पाए गए।गणना रिपोर्ट के मुताबिक ओरछा अभयारण्य के सिनौनिया क्षेत्र में कुल 14 गिद्द पाए गए। इनमें 1 भारतीय, 11 श्वेत पृष्ठ गिद्ध, 2 गोबर गिद्ध और एक घोसला शामिल हैं। क्षत्री समूह में गणना के दौरान 35 गिद्ध, 3 गोबर गिद्द और भारतीय गिद्ध के 14 घोसलें मिले हैं। मडोर क्षेत्र में मात्र एक ही प्रजाति गोबर गिद्ध, 1 गोबर गिद्ध और एक भारतीय गिद्ध का घोसला, कोटी गुलेंदा क्षेत्र में 6 भारतीय गिद्ध, 17 श्वेत पृष्ठ गिद्ध और 3 राजगिद्ध पाए गए।गिद्धों की 22 प्रजातियाँ होती हैं जिनमें से 15 पूर्वी देश और 7 पश्चिमी देश में पाई जाती हैं। गिद्धों के संरक्षण के लिये वन्य-प्राणियों के कानून में 2002 में संशोधन किए गए और वन्य-प्रणाली अधिनियम 1972 की अनुसूची में शामिल किया गया |

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

भोपाल की नगर सरकार सबके कल्याण का कार्य करेंगी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि गरीबों के कल्याण के लिये संचालित योजनाओं के पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के लिये भोपाल में शिविर लगेंगे। श्री चौहान भोपाल में 12 नम्बर स्टॉप पर सभा को संबोधित कर रहे थे।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि यह सभा जनता की समस्याओं के समाधान की जन-पंचायत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार उन्होंने परिवार की भांति चलायी है। भोपाल की नगर सरकार भी ऐसे ही चलेगी। सबके कल्याण के कार्य किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि नगर निगम ऐसी योजना बनाये जिसमें जिन गरीब घरों में शौचालय नहीं है, उनमें शौचालय बनाये जायें। नालों को फिर से बनाने की कार्यवाही प्रारंभ की जाये। हर घर को नर्मदा का पानी मिले इसके प्रयास हो। निजी बिल्डरों द्वारा बनाई गई कॉलोनियों को नगर निगम में विलय करने की कार्यवाही की जायेगी। कलियासोत डेम की डूब में आई भूमि स्वामियों को पट्टे मिलेंगे। भूमि की लीज रेंट की दर मनमाने ढंग से नहीं बढ़ेगी। इसका युक्तियुक्तकरण किया जायेगा। झुग्गी/गरीब बस्तियों में रहने वालों को जबरन दूसरे स्थान पर नहीं भेजा जायेगा। उन्होंने ई-1 से लेकर ई-8 तक नया सीवेज सिस्टम बनाने के लिये डीपीआर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परियोजना में अमीर और गरीब दोनों परिवारों के लिये सीवेज की व्यवस्था होगी।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में एक नई राजनैतिक संस्कृति विकसित करने का प्रयास किया है। सरकार और समाज मिलकर विकास के मार्ग का निर्धारण करेंगे। जनता के बीच जनतंत्र बनायेंगे। सबकी सहमति से ही सरकार चलायी जायेगी। सर्वमान्यता के साथ कार्य की योजनायें बनेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सभी वर्गों के कल्याण और विकास के लिये अनेक योजनायें बनाई हैं। लेकिन सबसे गरीब सबसे पीछे राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों पर सबका अधिकार है लेकिन सब इसका उपयोग नहीं करते हैं। इसलिये प्रदेश सरकार ने जो संसाधनों का उपयोग करते हैं उनसे टैक्स लेकर उनके कल्याण लिये योजनायें बनाई हैं जो इनका उपयोग नहीं करते हैं। सरकार ने घरेलू कामकाजी महिलाओं, हाथ ठेला चालकों, फुटपाथ पर सामान बेचनें वाले आदि के लिये योजनायें बनाई हैं। इन योजनाओं का लाभ जरूरतमंद को मिले यह देखना शासन और समाज का दायित्व है। उन्होंने बताया कि मजदूरों के कल्याण के लिये भवन संनिर्माण कर्मकार मंडल द्वारा योजना संचालित की गयी है। इसमें मजदूरों के बच्चों की शिक्षा के लिये, परिवार के स्वास्थ्य के लिये और आकस्मिक दुर्घटना में सहायता की व्यवस्था है।श्री चौहान ने इस अवसर पर नशा मुक्त, स्वच्छ वातावरण बनाने और सभी बच्चों को स्कूल भेजने के लिये नागरिकों को संकल्पित करवाया। उन्होंने पार्षदों से कहा कि गरीब बस्तियों में भी सफाई की व्यवस्था हो, जल निकासी और सड़क की समुचित व्यवस्था की जाये।इस अवसर पर विधायक सुरेन्द्रनाथ सिंह, नवनिर्वाचित महापौर आलोक शर्मा ने भी सभा को संबोधित किया। आभार प्रदर्शन निखलेश मिश्रा ने किया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

केश शिल्पियों को अनुसूचित जाति में शामिल कराने का प्रस्ताव केन्द्र को

संत सेन महाराज की जन्मभूमि पर बनेगा स्मारकआगामी चुवाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित केश शिल्पी पंचायत में घोषणा की कि संत शिरोमणि सेन महाराज की जन्मभूमि बांधवगढ़ में स्मारक के निर्माण के लिये राज्य सरकार द्वारा भूमि तथा धन उपलब्ध कराया जायेगा। संत सेन महाराज के साहित्य प्रकाशित कर समाज में वितरित किया जायेगा। केश शिल्पियों को परिचय पत्र दिये जायेंगे। सेन समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने के प्रस्ताव को केन्द्र शासन को भेजा जायेगा। विभिन्न समाजों से संवाद स्थापित करने की श्रंखला में यह पंचायत नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा आयोजित की गयी थी।मुख्यमंत्री चौहान ने पंचायत में केश शिल्पियों के लिये कई सौगातों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शहरों और गाँवों में केश शिल्पियों के लिये स्थान चिन्हित किये जायेंगे। आधुनिक तरीकों से व्यवसाय के लिये केश शिल्पियों को प्रशिक्षण के साथ महिलाओं को भी ब्यूटिशियन का प्रशिक्षण दिलाया जायेगा। शासन द्वारा केश शिल्पी समाज के युवाओं के स्वरोजगार के लिये ऋण उपलब्ध कराने की योजना लागू की जायेगी। इसके अन्तर्गत इकाई लागत 50 हजार तक, 50 हजार से 2 लाख तक तथा 2 लाख से अधिक की सहायता दी जायेगी। ऋण लेने के लिये हितग्राही को बैंक गारंटी, ब्याज अनुदान तथा मार्जिन मनी भी दी जायेगी।केश शिल्पियों को दीनदयाल अन्त्योदय उपचार योजना और राज्य बीमारी सहायता निधि में शामिल किया जायेगा। केश शिल्पियों के बच्चों को पहली कक्षा से छात्रवृत्ति दी जायेगी। केश शिल्पियों के प्रतिभाशाली बच्चों को उच्च शिक्षा के लिये ऋण की गारंटी दी जायेगी। जनश्री बीमा योजना में केश शिल्पी परिवारों को शामिल किया जायेगा। दुर्घटना में घायल होने या अपंगता की स्थिति में सहायता दी जायेगी। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार केश शिल्पियों के कल्याण के लिये प्रतिबद्ध है। उनके मान-सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जायेगी। राज्य सरकार ने पंचायतों की पद्धति विकसित की है, जिसमें विभिन्न वर्गों की वास्तविक जरूरतों के अनुसार निर्णय लिये जाते हैं। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने इस अवसर पर केश कला में विश्व रिकार्ड बनाने वाले जय नारायण भाटी को सम्मानित किया।नगरीय विकास एवं प्रशासन मंत्री बाबूलाल गौर ने सेन समाज के लोगों को ईमानदार और मेहनती बताते हुए कहा कि राज्य सरकार गरीबों, किसानों, वंचित वर्ग के लोगों की सरकार है उन्हें पूरी तरह से सामाजिक सुरक्षा प्रदान की गई है। शहरी विकास राज्य मंत्री श्री मनोहर ऊँटवाल ने स्वामी अचलानन्द महाराज के शुभकामना संदेश का वाचन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की लोक कल्याणकारी पहल के कारण समाज के छोटे से छोटे वर्ग के कल्याण की योजनाएं बनायी गई है। उन्होंने कहा कि घरेलू कामकाजी महिलाओं, फुटपाथ पर विक्रय करने वालों और हाथ ठेला-रिक्शा चालकों के आर्थिक विकास के लिये कई कार्यक्रम बनाये गये हैं। उन्हें गरिमापूर्ण तरीके से जीवनयापन करने का अवसर देने के लिये फोटोयुक्त परिचय पत्र बनाने जैसे कदम उठाये गये हैं।भारतीय सेन समाज की मध्यप्रदेश शाखा के अध्यक्ष सुभाष वर्मा ने कहा कि स्वतंत्र भारत में मध्यप्रदेश में यह पहली बार हुआ जब मुख्यमंत्री निवास में सेन समाज को आमंत्रित कर विकास के लिये मुख्यमंत्री ने सीधा संवाद किया। उन्होंने इसे मध्यप्रदेश के लिये ऐतिहासिक दिवस बताया। नन्दकिशोर वर्मा ने कहा कि पुश्तैनी रूप से कार्य करने वाले केश शिल्पियों के लिये समूह योजना लागू की जाना चाहिए। उन्होंने ओंकारेश्वर में सेन समाज की धर्मशाला का निर्माण पूरा करने के लिये आवश्यक धन राशि की मांग की।मध्यप्रदेश युवा सेन समाज संगठन के हीरालाल श्रीवास ने भोपाल में सेन समाज सामुदायिक भवन निर्माण के लिये भूमि उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने संत शिरोमणि श्री सेन महाराज की जन्म भूमि बांधवगढ़ में स्मारक निर्माण करने की बात रखी। पंचायत में रघुवीर श्रीवास, प्रवीण सेन, इन्दौर के सतीश सेन, इटारसी के ओमप्रकाश सेन, मंडला के मुकेश श्रीवास, विदिशा के चंद्रहास सेन, छतरपुर के दिनेश सेन, सीहोर के भूपेन्द्र सराठे, भिंड के रघुवीर श्रीवास, नरसिंहपुर के गोपाल सेन और इन्दौर के सुभाष परमार ने भी अपने विचार रखे। प्रमुख सचिव नगरीय विकास एस.पी.एस परिहार ने स्वागत भाषण दिया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

लाखों बच्चों को दी गई कृमिनाशक दवा

पेट के कीड़े बच्चों के नैसर्गिक विकास में बाधक होते हैं। प्रदेश में बच्चों में कृमिनाशन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर डीवर्मिंग -डे 10 फरवरी को मनाया गया । मध्यप्रदेश सहित 12 राज्य- असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, दादर एवं नगर हवेली, हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु एवं त्रिपुरा में कृमिनाशक औषधियाँ बच्चों को दी गई । कृमिनाशन से बच्चों को अधिक स्वस्थ एवं एकाग्र बनाने में सहायता मिलती है। यह विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा अनुशंसित साक्ष्य आधारित रणनीति है।भोपाल में एमपी के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने शासकीय कमला नेहरू विद्यालय (कालीबाड़ी टी.टी. नगर के पास ), भोपाल में बच्चों को कृमिनाशक दवा देने की शुरुआत की ।अभियान के लिए 4 विभाग सक्रियबच्चों में कृमि संक्रमण, व्यक्तिगत अस्वच्छता तथा संक्रमित या दूषित मिट्टी के संपर्क से होता है। बच्चों में पेट के कीड़े कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएँ पैदा करते हैं। इससे उनके विकास तथा पढ़ाई-लिखाई पर विपरीत असर पड़ता है। वहीं उनका पोषण एवं हीमोग्लोबिन स्तर पर भी दुष्प्रभाव पड़ता है। इसे ध्यान में रखते हुए पूरे प्रदेश में 10 फरवरी को नेशनल डीवर्मिंग-डे अभियान में बालक-बालिकाओं को कृमिनाशक दवाएँ खिलाने का निर्णय लिया है। इस दिन प्रदेश के शासकीय/शासकीय अनुदान प्राप्त शालाओं, आदिवासी छात्रावासों एवं आश्रम शालाओं में बच्चों का कृमिनाशन किया जायेगा। कुल 80 हजार 113 प्राथमिक एवं 70 हजार 669 माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शालाओं एवं लगभग 80 हजार आँगनवाड़ी केंद्र में 5 से 19 वर्ष आयु के लगभग 98 लाख 58 हजार बच्चों को कृमिनाशन की एल्वेण्डाजोल गोली दी जाएगी। इसके लिये आश्यक तैयारियाँ कर ली गई हैं। विकासखंड स्तर तक कृमिनाशक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। स्वास्थ्य विभाग के अलावा इस व्यापक कार्यक्रम के लिए स्कूल शिक्षा, आदिम-जाति कल्याण एवं एकीकृत बाल विकास सेवाएँ विभाग संयुक्त रूप से समन्वय से काम कर रहे हैं।अध्ययनों से पता चलता है कृमिनाशन से बच्चों की अनुपस्थिति में 25 प्रतिशत कमी आने के साथ उनकी पढ़ाई में एकाग्रता भी बढ़ती है। इससे संपूर्ण स्वास्थ्य -पोषण स्तर, आयरन की कमी की रोकथाम, बौद्धिक विकास तथा शालाओं में उपस्थिति में सुधार देखा गया है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मनरेगा में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय एवार्ड

मनरेगा में उत्कृष्ट कार्यों के लिये मध्यप्रदेश को भारत सरकार द्वारा दसवें राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आज मंत्रि-परिषद की बैठक के अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव ने यह राष्ट्रीय अवार्ड सौंपा। इस मौके पर राज्य मंत्रि-परिषद के सदस्यों ने मनरेगा में मिली महत्वपूर्ण सफलता और पुरस्कार के लिये बधाई दी।मुख्यमंत्री चौहान ने इस अवसर पर कहा कि मनरेगा में मध्यप्रदेश द्वारा देशभर में सर्वश्रेष्ठ कार्य किये गये हैं। मनरेगा कन्वर्जेंस के जरिये प्रदेश में स्थायी परिसम्पत्तियों के निर्माण को सारे देश में सराहा गया है। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव अरुणा शर्मा तथा आयुक्त मनरेगा सीमा शर्मा सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।विगत 2 फरवरी, 2015 को केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री वीरेन्द्र सिंह ने मनरेगा के दसवें सम्मेलन में नई दिल्ली में हुए समारोह में मध्यप्रदेश को मनरेगा में हुए सर्वश्रेष्ठ कार्यों के लिये राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा था। मध्यप्रदेश को वर्ष 2013-14 में मनरेगा और अन्य योजनाओं के साथ कन्वर्जेंस से ग्रामीण अंचलों में स्थाई आजीविका के अवसर उपलब्ध करवाने और स्थाई परिसंपत्तियों के निर्माण में किये गये उत्कृष्ट कार्यों के लिये यह पुरस्कार दिया गया। मनरेगा कन्वर्जैंस से स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण में मध्यप्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है और देश का रोल मॉडल बनकर उभरा है। प्रदेश में मनरेगा से 74 फीसदी स्थायी परिसंपत्तियों का निर्माण हुआ। प्रदेश में मनरेगा में कुल 1 करोड़ 2 लाख जॉब-कार्डधारी परिवार हैं। प्रदेश में कुल 179 करोड़ 11 लाख मानव दिवस सृजित हुए हैं। इसमें से अजा के 32 करोड़ 52 लाख, अजजा के 73 करोड़ 88 लाख और महिला श्रमिकों को 77 करोड़ 36 लाख मानव दिवस का रोजगार दिया जा चुका है।मध्यप्रदेश में मनरेगा श्रमिकों को मजदूरी के त्वरित भुगतान तथा हिसाब-किताब में परदर्शिता के मकसद से अप्रैल 2013 से इलेक्ट्रॉनिक फंड मेनेजमेंट व्यवस्था (ई-एफएमएस) लागू की गयी। यह व्यवस्था लागू करने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है। इस अनूठी व्यवस्था से मजदूरों को उनकी मांग पर रोजगार मुहैया करवाने के साथ उन्हें समय पर मजदूरी का भुगतान भी सुनिश्चित हुआ है। ग्रामीण श्रमिकों को मजदूरी के साथ ही वेंडरों को सामग्री का भुगतान सीधे उनके बेंक खातों में पहुँच रहा है। प्रदेश में ई-एफएमएस में अब तक 30 लाख से अधिक ई-मस्टर जारी किये गये। इस प्रणाली से 4 करोड़ 71 लाख ट्रांजेक्शन कर 5617 करोड़ रुपये का भुगतान मजदूरों तथा सामग्री प्रदाता वेंडरों के बेंक खातों में किया जा चुका है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

साल का पहला रविपुष्य योग 27 जनवरी को

ज्योतिषाचार्य पं.धर्मेन्द्र शास्त्री36 वर्ष बाद रविपुष्य पर महामुहूर्त का महासंयोगो का महापुण्य होगा प्राप्त36 वर्ष बाद इलाहबाद महाकुम्भ पर्व व रविपुष्य होगा महासंयोगो का महापुण्यफल प्राप्त होगापुष्य नक्षत्र से बनता है पौष माहसर्वार्थसिद्धीयोग$पुष्यनक्षत्र$रविवार$पूर्णिमातिथि$श्रीवत्सयोग$कुम्भकाप्रमुखस्नान$शाकम्भरी जयन्ती के साथ शाकम्भरी नवरात्र का समापन दिन$माघ स्नान प्रारम्भ$बुधादित्ययोगशाकम्भरी नवरात्री 19 जनवरी से27 जनवरी ज्योतिषाचार्य पंडित धर्मेन्द्र शास्त्री(बडी पोलायकलॉ वाले) के अनुसार 27 जनवरी 2013 रविवार को पुष्य नक्षत्र के साथ पौषी पूणिमा एवं शाकम्भरी जयन्ती व श्रीवत्स योग एवं माघ स्नान प्रारम्भ एवं तीर्थराज प्रयाग(इलाहबाद) में महाकुम्भ का प्रमुख स्नान का संयोग बनता है ऐसा महासंयोग 36 साल पहले इलाहबाद महाकुम्भ पर्व के समय 18 जनवरी 1976 मे रविपुष्य योग एवं महाकुम्भ पर्व एक साथ आये थे ! पुष्य नक्षत्र जो 27 नक्षत्रों का राजा होता है इसे नक्षत्रराज भी कहा जाता है साथ ही रविवार का स्वामी सूर्य जो नवग्रहो के राजा है इस कारण रविवार के दिन पुष्य नक्षत्र आने से सवार्थसिद्धी योग बनता है! पुष्य नक्षत्र 26 जनवरी के दोपहर 2ः44 से 27जनवरी को सायं 4ः28 तक रहेगा इस रविपुष्यमहासंयोग में यागो में नए वाहन जमीन मकान स्थाई सम्पत्ति के सौदे गृहप्रवेश गहने मषीनरी इलेक्ट्रानिक समाना खरीदना शुभ होता है। इन योगों में खरीदी गई जमीन या मकान व सोना चाँदी लाभ प्रदान करते है ! प्राचीन काल से ही ज्योतिष में 27 नक्षत्रों के आधार पर गणनाएं कर रहे हैं। इनमें से हर एक नक्षत्र का शुभ-अशुभ प्रभाव मनुष्य के जीवन पड़ता है। नक्षत्रों के इन क्रम में आठवें स्थान पर पुष्य नक्षत्र को माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पुष्य नक्षत्र में खरीदी गई कोई भी बहुत लंबे समय तक उपयोगी रहती है तथा शुभ फल प्रदान करती है क्योंकि यह नक्षत्र स्थाई होता है। पुष्य को नक्षत्रो का राजा भी कहा जाता है। यह नक्षत्र सप्ताह के विभिन्न वारों के साथ मिलकर विशेष योग बनाता है। इन सभी का अपना एक विशेष महत्व होता है। ऋग्वेद में इसे मंगलकर्ता वृद्धिकर्ता आनंद कर्ता एवं शुभ कहा गया है। नक्षत्रों के संबंध में एक कथा भी हमारे धर्म ग्रंथों में मिलती है उसके अनुसार ये 27 नक्षत्र भगवान ब्रह्मा के पुत्र दक्ष प्रजापति की 27 कन्याएं हैं इन सभी का विवाह दक्ष प्रजापति ने चंद्रमा के साथ किया था। इस प्रकार चंद्र वर्ष के 5- पुष्य नक्षत्र के देवता बृहस्पति हैं जो सदैव शुभ कर्मों में प्रवृत्ति करने वाले ज्ञान वृद्धि एवं विवेक दाता हैं तथा इस नक्षत्र का दिशा प्रतिनिधि शनि हैं जिसे स्थावर भी कहते हैं जिसका अर्थ होता है स्थिरता। इसी से इस नक्षत्र में किए गए कार्य चिर स्थायी होते हैं। महीने में एक दिन चंद्रमा पुष्य नक्षत्र के साथ भी संयोग करता है। जब पूर्ण चंद्रमा पुष्य नक्षत्र से संयोग करता है वह मास पौष नाम से जाना जाता है। इस तरह पुष्य नक्षत्र साल के 12 महीनों में से एक का निर्धारण करता है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

न्यूयार्क में शिव -शिव

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान न्यूयार्क में फ्रेंड्स आफ एमपी कानक्लेव के माध्यम से मध्यप्रदेश को निवेश और बिजनेस के अनुकूल बना कर प्रस्तुत कर रहे हैं। इस आयोजन ने अमेरिका में रह रहे भारतीयों को मध्यप्रदेश के बारे में तहेदिल से सोचने पर मजबूर कर दिया। फ्रेंड्स आॅफ एमपी के माध्यम से मध्यप्रदेश अपनी विकास की प्रक्रिया को बहुआयामी बनाना चाहता है। यह एक दूरदर्शी कदम है जिसमें स्थाई विकास के गुण निहित हैं। इस सिलसिले में मध्यप्रदेश ने अपनी विकास प्रक्रिया में दूसरे देशों के साथ प्रदेश के बाहर रहने वाले मध्यप्रदेश मूल के लोगों को जोड़ने का भी प्रयास किया है। सहयोग प्राप्त करने के लिए ग्लोबल टेलेन्ट पूल की अवधारणा भी प्रस्तुत की है। इसे अमली जामा पहनाने के लिए न्यूयार्क में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विकास के संबंध में मध्यप्रदेश की क्षमताओं, नीतियों और कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा कर लोगों से मध्यप्रदेश के सहयोग की प्रक्रिया को विस्तार दे रहे हैं।आज इन प्रयासों का मूल्यांकन करें तो प्रदेश तेजी से हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। कई क्षेत्रों मे विकास के नए कीर्तिमान रचे हैं। चाहे कृषि उत्पादन हो अथवा उद्योगों के बात, मध्यप्रदेश ने अपने आपको सब जगह साबित किया है। हर उपयुक्त मंच पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने प्रदेश में निवेश के लिए उठाए गए कदमों को रेखांकित किया है। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री निवेशकों से सीधी चर्चा करते हैं। सिंगल विंडो की जगह अब सिंगल डोर व्यवस्था को लागू किया गया है। इससे सुविधाएं त्वरित और सहजता से मिल रही हैं। यह आयोजन ‘मेक इन इण्डिया’ अभियान की मूल भावना के अनुसार है। लोकोन्मुखी प्रधानमंत्री जन धन योजना में मध्यप्रदेश ने अग्रणी भूमिका निभाई है। उल्लेखनीय है कि न्यूयार्क कानक्लेव में 3000 पंजीयन हुए हैं। यानी तीन हजार मित्रों के साथ इस पहल की शुरुआत एक सकारात्मक दिशा में जा रही है। फ्रेंड्स आॅफ मध्यप्रदेश के तहत 5 क्षेत्र खोले गये हैं जिनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, ग्रामीण विकास और पर्यटन शामिल हैं। मेम्बर फे्रंड्स इनके संबंध में अपने विचार दे सकते हैं, किसी प्रोजेक्ट को प्रायोजित भी कर सकते हैं या कोई स्वैच्छिक कार्य हाथ में ले सकते हैं। वे राज्य सरकार द्वारा चलाए जाने वाले सामाजिक और सामुदायिक विकास में अपनी विशेषज्ञता का योगदान दे सकते हैं। इसके तहत किए जाने वाले कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास संबंधी विजन के अनुरूप होंगे। लेकिन दूसरा पक्ष ये है कि बीते वादों पर निगाह डालें तो इसके पहले हुए कुल 333 करारों में से 111 निरस्त हो चुके हैं। केवल सात कारखाने ही उत्पादन की स्थिति में हैं। बाकी 215 करारों की वस्तुस्थिति स्पष्ट नहीं। 2004 से 2012 के दौरान साढ़े चार लाख करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित करने के दावे जमीन पर नहीं उतर पाए हैं। प्रदेश की धरती पर केवल 27 हजार करोड़ रुपये का निवेश हो पाया है। इसके बाद भी इंसान की कोशिशों और उम्मीदों ने ही इतिहास लिखा है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

परिवहन विभाग द्वारा 1305 करोड़ की वसूली

एमपी के परिवहन, सूचना और प्रौद्योगिकी, लोक सेवा प्रबंधन एवं जन-शिकायत निवारण मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने आज विभागीय राजस्व की वसूली की समीक्षा की। बैठक में बतलाया गया कि इस वर्ष 2014-15 में विभाग द्वारा अब तक 1305 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली कर ली गई है। मंत्री सिंह ने कार्य में लापरवाही बरतने पर शहडोल के संभागीय उप परिवहन आयुक्त गोपाल मरावी तथा जिला परिवहन अधिकारी बड़वानी सुनील शुक्ला को तत्काल हटाने के निर्देश दिये।प्रशासन अकादमी में हुई इस बैठक में प्रमुख सचिव परिवहन मलय श्रीवास्तव, परिवहन आयुक्त शैलेन्द्र श्रीवास्तव के अलावा परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं जिला परिवहन अधिकारी उपस्थित थे।श्री सिंह ने कहा कि अधिकारी परिवहन राजस्व वसूली के निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति के लिये फील्ड की कार्यवाही को बढ़ायें। उन्होंने वाहनों के ऑनलाइन लाइफ टाइम टेक्स वसूली की आवश्यक व्यवस्था, जिलों में स्टॉफ के युक्ति-युक्तकरण और सिंहस्थ को देखते हुए उज्जैन जिले में सभी ग्रामीण मार्ग पर वाहनों का संचालन सुनिश्चित करने को कहा।बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश के बस-स्टेण्डों पर यात्रियों को आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध करवाने, लाभप्रद मार्गों पर अच्छे वाहन संचालित किये जाने एवं अलाभप्रद मार्गों पर वाहनों को चलवाने के लिये राज्य में मध्यप्रदेश इंटरसिटी ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी गठित करने का निर्णय लिया गया है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

अमेरिका में होगा "फ्रेंड्स ऑफ एम.पी. कानक्लेव

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अमेरिका प्रवास के दौरान आगामी एक फरवरी को मेनहट्टन में 'फ्रेंड्स ऑफ एम.पी. कानक्लेव'' होगा। इस कार्यक्रम में 'फ्रेंड्स ऑफ एम.पी.'' वेबसाइट लाँच की जायेगी। यह जानकारी आज यहाँ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमेरिका दौरा संबंधी बैठक में दी। बैठक में मुख्य सचिव श्री अंटोनी डिसा भी उपस्थित थे।बैठक में बताया गया कि फ्रेंड्स ऑफ एम.पी. कानक्लेव में अमेरिका में रहने वाले भारतीय शामिल होंगे। कार्यक्रम में अमेरिका में रहने वाली प्रसिद्ध भारतीय हस्तियों को भी आमंत्रित किया जायेगा। कार्यक्रम में शामिल होने के लिये वेबसाइट पर पंजीयन करवाना होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश की ब्रांडिंग और मार्केटिंग पर फोकस किया जायेगा।मुख्यमंत्री चौहान आगामी 31 जनवरी से 5 फरवरी तक अमेरिका प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान उनकी उद्यमियों से वन-टू-वन मुलाकात होगी तथा बिजनेस समिट आयोजित किये जायेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री इकबाल सिंह बैस, प्रमुख सचिव वाणिज्य-उद्योग मोहम्मद सुलेमान और मुख्यमंत्री के सचिव विवेक अग्रवाल तथा हरिरंजन राव उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

गुजरात सा चमत्कार मध्यप्रदेश में

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह प्रवासी भारतीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश-विदेश में निवासरत भारतवासियों को मध्यप्रदेश आने का आत्मीय न्यौता दिया है। उन्होंने कहा है कि निवेश करें या नहीं, मध्यप्रदेश जरूर आयें। श्री चौहान गुजरात में गाँधीनगर के महात्मा मंदिर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन के समापन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। केन्द्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। सम्मेलन में मध्यप्रदेश सहित नौ राज्य के मुख्यमंत्री मौजूद थे।श्री चौहान ने कहा कि हमारी औद्योगिक नीति निवेशक मित्र है। यहाँ सातों दिन 24 घंटे बिजली रहती है। पहले यह चमत्कार गुजरात ने किया था। अब मध्यप्रदेश के गाँवों में भी बिजली नहीं जाती। मध्यप्रदेश शांति का टापू है। यहाँ उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम का भेद नहीं है। मध्यप्रदेश में जो भी आता है यहाँ का हो जाता है। यहाँ सब आपला मानुष है। मध्यप्रदेश पहले डाकुओं के लिये कुख्यात था अब डाकू या तो ऊपर हैं या जेल में। श्री चौहान ने कहा मध्यप्रदेश में कानून व्यवस्था की बेहतर स्थिति है। औद्योगिक शांति है। यहाँ चाहे जो मजबूरी हो मांग हमारी पूरी हो, हमसे जो टकरायेगा मिट्टी में मिल जायेगा जैसे नारे सुनाई नहीं देते। निवेशकों की सुविधा के लिये हमने सिंगल विंडो नहीं सिंगल डोर पालिसी बनायी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं स्वयं प्रति सोमवार आधा दिन निवेशकों से सीधे मिलता हूँ। संबंधित विभागों के अधिकारी भी वहाँ उपस्थित रहते हैं। निवेशकों से जुड़े मसलों पर तुरंत फैसले होते हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि एन. आर. आई. के लिये मध्यप्रदेश में एक नया प्रकोष्ठ बनाया जायेगा। हर प्रोजेक्ट के लिये अलग अधिकारी नियुक्त होगा। श्री चौहान ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने 'मेक इन इंडिया' का नारा दिया है। इसे सफल बनाने के लिये मुख्यमंत्री ने 'मेक इन मध्यप्रदेश' का आव्हान करते हुए निवेशकों से कहा कि वे मध्यप्रदेश आयें, उन्हें यहाँ सभी आवश्यक सुविधाएँ दी जायेंगी।श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश पहले बीमारू राज्य कहा जाता था। नौ साल पहले जब मैं मुख्यमंत्री बना उस समय केवल तीन घंटे बिजली आती थी। सड़कों का अता-पता नहीं था। अब मध्यप्रदेश की विकास दर 11.08 प्रतिशत है जो देश में सर्वाधिक है। पिछले 10 वर्ष से लगातार प्रदेश की विकास दर डबल डिजिट में है। उस समय सिंचाई केवल 7.5 लाख हेक्टेयर में बा-मुश्किल हो पाती थी। अब सिंचाई का रकबा बढ़कर 27.5 लाख हेक्टेयर हो गया है। उन्होंने कहा कि कृषि में 24.99 प्रतिशत विकास दर के साथ मध्यप्रदेश देश ही नहीं दुनिया में सबसे आगे है। प्रदेश गेहूँ उत्पादन में पिछले वर्ष हरियाणा से आगे था। इस वर्ष पंजाब से भी आगे होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। प्रदेश की औद्योगिक विकास दर भी अच्छी है पर इससे अभी संतोष नहीं। उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिये श्री चौहान ने पिछली ग्लोबल इन्वेटर्स समिट का विशेष उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश बहुत अच्छा प्रदेश है। यहाँ निवेशकों को आशातीत सफलता मिलेगी।श्री चौहान ने प्रदेश के पर्यटक आकर्षणों का भी अपने संबोधन में विशेष रूप से उल्लेख किया। उन्होंने कहा यहाँ तीन विश्व धरोहर हैं। नौ नेशनल पार्क हैं जहाँ बाघ से सीधा साक्षात्कार होता है। बारह ज्योर्तिलिंगों में से दो महाकालेश्वर एवं ओंमकारेश्वर मध्यप्रदेश में हैं। अगले वर्ष अप्रैल में 12 वर्ष बाद सिंहस्थ होने जा रहा है। उज्जैन में होने वाले इस महाकुंभ में सनातन परम्परा के अनुसार शाही स्नान तो होगा ही साथ ही यह सिंहस्थ विश्व को मानवता, पर्यावरण सुधार, बेटी बचाओ, सभी धर्मों की मूलभूत एकता और नैतिकता का संदेश भी देगा। विश्व विख्यात विद्वतजन इन विषय पर सिंहस्थ में विचार-विमर्श करेंगे। मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में आये प्रवासी भारतीय को सिंहस्थ आने का भी निमंत्रण दिया। प्रमुख सचिव श्री एस.के. मिश्रा मुख्यमंत्री के साथ गाँधीनगर (गुजरात) गये थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

खतरनाक गुफा के अंदर से लाते हैं पीने का पानी

12 फीट गहरे गुफा से ऐसे निकालते हैं पानीगर्मी की वजह से तेजी से गिरते भू-जल स्तर के बाद मध्य प्रदेश में जलसंकट गहराता जा रहा है। एमपी के दमोह जिले में सगरा के वनांचल में बसे आदिवासी गांव में 60 परिवार रहता है। प्रशासन ने इस गांव में केवल एक ही हैंडपंप लगवाया था, वह भी जल स्तर गिरने से सूख गया है। ऐसे में गांव के लोग रोजाना जान जोखिम में डालकर एक गहरी गुफा के अंदर से पानी लाते हैं। सिर्फ दमोह ही नहीं राज्य के दूसरे इलाकों में भी पेयजल की दिक्कतें सामने आने लगी हैं। पानी लाने के लिए कैसे खतरे उठा रहे हैं गांव वाले। सागर के वनांचल में गांव वाले बताते हैं कि हैंडपंप सूखने के बाद उनको पानी के लिए गहरी गुफा के अंदर जाना पड़ता है।गुफा के अंदर हमेशा ही अंधेरा बना रहता है। गुफा इतनी सकरी है कि एक बार में केवल एक व्यक्ति ही अंदर जा पाता है, जब वह पानी भरकर बाहर आ जाता है, तो दूसरा व्यक्ति पानी भरने जाता है।गांव में बस्ती के पास पहाड़ी पर बनी गुफा 12 फाट गहरी है। गांव के लोगों ने बताया गुफा में पानी कभी खत्म नहीं होता।गुफा में 10 फीट तक पानी हमेशा बना रहता है। गुफा में उतरना खतरनाक भी है, पैर फिसलने पर बड़ा हादसा हो सकता है।अप्रैल में ही 44 डिग्री तक जा सकता है पारा, संकट और बढ़ेगा। मध्य प्रदेश में मौसम के तेवर इस बार कुछ ज्यादा ही तीखे रहेंगे। धूप की तपन भी ज्यादा ही कहर बरपाएगी।इस बार अप्रैल में ही पारा 44 डिग्री तक जाने के आसार हैं। भोपाल में अप्रैल में गर्मी का पिछले 20 साल का रिकार्ड टूट सकता है।ज्यादा तपन का असर, जमीन के अंदर पानी के सोर्स पर भी पड़ रहा है।सूर्योदय का समय कम हो गया सूर्यास्त का समय बढ़ गया। इस वजह से सूरज की तपन धरती पर ज्यादा देर तक रहेगी। इन दिनों सूर्योदय सुबह 6 बजे के पहले और सूर्यास्त शाम 6.30 बजे के बाद ही हो रहा है।नमी कम है, इस वजह से तपिश ज्यादा है। सोमवार शाम को नमी 19% रही, जबकि यह 25 होनी चाहिए।राजस्थान से तेज गति से गर्म हवा आ रही है। इस कारण तापमान बढ़ा है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

किरायेदार की पूरी जानकारी दें थाने में

नगर निगम भोपाल के निर्वाचन के दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट निशांत वरवड़े ने धारा 144 के तहत आदेश जारी किया है कि मकान मालिक अपने किरायेदार की संपूर्ण जानकारी संबंधित थाने में दें। पहले से जो व्यक्ति किरायेदार या नौकर की हैसियत से मकान में रह रहा है तो उसके संबंध में भी उसे तब तक किराये पर नहीं रखेंगे जब तक की उसकी पूरी जानकारी थाने में नहीं दी जाती। किरायेदार द्वारा मकान खाली करने की सूचना भी थाने में देना जरूरी किया गया है। ऐसा नहीं करने पर संबंधित के खिलाफ दण्डात्मक कार्रवाई की जायेगी।होटल, लॉज संचालक आगन्तुकों का पूरा विवरण रखेंगेहोटल और लॉज प्रबंधकों को आदेशित किया गया है कि जो भी व्यक्ति उनके होटल या लॉज में रूकेगा उसका संपूर्ण विवरण निर्धारित प्रोफार्मा में बने रजिस्टर में जरूरी तौर से दर्ज करेंगे। होटल और लॉज में आगन्तुक के रूकने और छोड़ने की सूचना भी थाने में देना जरूरी होगी। यह आदेश धारा 144 के तहत जारी किया गया है। इसकी अनेदखी पर दण्डात्मक कार्रवाई की जायेगी।जारी आदेश में सायबर कैफे और एसटीडी पीसीओ संचालकों को कहा गया है कि वे उनके यहां आने वाले व्यक्ति को तब तक कम्प्यूटर, इंटरनेट और दूरभाष की सेवा तभी देंगे जब संबंधित की जानकारी निर्धारित फार्म में भरकर उसका विवरण रजिस्टर में दर्ज कर लें।टैक्सी दें तो लेने वाले की पहचान एजेंसी की जिम्मेदारीआदेश में साफ लिखा गया है कि कोई भी ट्रेवल्स एजेंसी अपना वाहन टैक्सी किराये पर किसी को देता है तो उसकी पहचान की तस्दीक करना उस एजेंसी की जिम्मेदारी होगी। एजेंसी मालिक इस बात का ध्यान रखें।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

अब  सरकार की निगाहें लगीं झाड़ के जंगलों पर

मध्यप्रदेश की विकास योजनाओं के लिए जंगल की भूमि कम पड़ने लगी है। ऐसे में अब सरकार को छोटे-बडे झाड़ के जंगलों की जमीन याद आने लगी है। सरकार विकास योजनाओं और पौधरोपण के लिए इस तरह की जमीन देने की तैयारी कर रही है। सरकार ने सभी कलेक्टरों से ऐसी जमीन की जानकारी मांगी है। इस संबंध में हाल ही में मुख्य सचिव अंटोनी डिसा ने सभी कलेक्टरों को पत्र लिखा है। इसमें मुख्य सचिव ने कहा है कि राज्य की ऐसी विकास योजनाएं जिनमें वन भूमि की आवश्यकता होती है, उनके लिए गैर वन भूमि की उपलब्धता का पता लगाने में काफी समय लग जाता है, जबकि वन (संरक्षण) अधिनियम 1980 के तहत वन भूमि के डायवर्सन का प्रस्ताव तैयार करना अनिवार्य है। प्रदेश के कुछ जिलों में गैर वन भूमि के लिए स्थापित भूमि बैंक से भी जमीनों का उपयोग हो चुका है। ऐसी स्थिति में ऐसी विकास योजनाएं, जिनमें वन भूमि की आवश्यता होती है जिनकी स्वीकृत में काफी समय लग जाता है। मुख्य सचिव ने पत्र में कहा है कि इस अधिनियम के तहत भारत सरकार ने यह प्रावधान किया है कि छोटे-बड़े झाड़ के जंगल यदि राज्य सरकार वैकल्पिक पौधरोपण के लिए प्रस्तावित करती है तो उसे मान्य किया जाएगा।इसलिए पड़ी जरूरत : विकास परियोजनाओं के लिए वन भूमि का हिस्सा आने पर इसका उपयोग करने से पहले अनुमतियों के साथ ही इस्तेमाल की जाने वाली भूमि के दोगुने भूमि पर पौधरोपण करने के नियम है। कई जिलों में सरकार के पास भूमि नहीं है, जहां पौधरोपण किया जा सके

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

किसानों को जरूरत के अनुसार मिलती रहेगी यूरिया

प्रदेश को प्रतिदिन मिल रही 15 हजार मीट्रिक टन यूरिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि किसानों को जितनी जरूरत होगी उतनी यूरिया उपलब्ध करवायी जायेगी। प्रदेश में ऐसा कोई भी किसान नहीं रहेगा जिसको आवश्यकता के अनुसार उरर्वक नहीं मिली। प्रदेश को प्रतिदिन 15 हजार मीट्रिक टन उवर्रक मिल रही है। दिसम्बर माह के लिये 3 लाख 70 हजार मीट्रिक टन यूरिया आवंटित हुई है। हमने केन्द्र सरकार से इससे अधिक भेजने का आग्रह किया है जिसे उपलब्ध करवाने का आश्वासन मिला है।मुख्यमंत्री ने बताया कि उर्वरक के मसले पर हम निरंतर भारत सरकार के संपर्क में हैं। केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री अनंत कुमार से दिल्ली जाकर तथा यहाँ से टेलीफोन पर चर्चा हुई है। केन्द्र से अतिरिक्त आवंटन की मांग की गई है। राज्य की मांग स्वीकार करते हुए केन्द्र ने राज्य की जरूरत के हिसाब से उर्वरक की आपूर्ति करने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने किसानों से अपील की है कि उर्वरक उठाने में अनावश्यक जल्दबाजी नहीं करें। जितनी जरूरत हो उतना ही लें। केन्द्र से प्रतिदिन प्राप्त हो रहे पाँच रैक से सभी जिलों की आवश्यकता पूरी होती रहेगी। श्री चौहान ने कहा है कि राज्य सरकार किसानों के कल्याण के लिये प्रतिबद्ध है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

जबलपुर में विकसित होंगी नौकायन और साइकिलिंग की राष्ट्र स्तरीय सुविधाएँ

जबलपुर में राष्ट्र स्तरीय नौकायन और साइकिलिंग की सुविधाएँ विकसित की जायेंगी। इस कार्य में सेना भी सहयोग करेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष आज ब्रिगेडियर अजीत सिंह ने नौकायन और साइकिलिंग सुविधाओं के विस्तार के बारे में प्रस्तुतीकरण किया।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जबलपुर में साइकिलिंग अकादमी स्थापित करने का प्रस्ताव तैयार किया जाय। उन्होंने नौकायन के लिये आवश्यक अधोसंरचना विकसित करने के लिये राज्य सरकार द्वारा अपेक्षित सुविधाएँ उपलब्ध करवाने की सहमति दी। बैठक में बताया गया कि जबलपुर में विश्व-स्तरीय नौकायन और साइकिलिंग की आदर्श संभावनाएँ हैं। बरगी डेम और गौर नदी में नौकायन के लिये बेहतर स्थान हैं। इसी तरह जबलपुर में रानीताल में पूर्व में 5 करोड़ की लागत से साइकिलिंग का वेलोड्रम बनाया गया था। इसे सुधार कर पुन: तैयार किया जा सकता है। जबलपुर में उपलब्ध जल-संरचनाओं में विश्व-स्तरीय वॉटर स्पोर्टस टूरिज्म विकसित किया जा सकता है। यहाँ ओलम्पिक के लिये खिलाड़ी तैयार किये जा सकते हैं। प्रस्तुतीकरण के दौरान पूर्व मंत्री अजय विश्नोई, कर्नल सत्यजीत, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव इकबाल सिंह बैंस, प्रमुख सचिव खेल डॉ. एम. मोहन राव, मुख्यमंत्री के ओएसडी सुधीर सक्सेना और खेल संचालक उपेन्द्र जैन भी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में 413 करोड़ के एम.ओ.यू.

इंदौर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में तकनीकी शिक्षा मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा की उपस्थिति में तकनीकी शिक्षा और कौशल उन्नयन के क्षेत्र में 16 से अधिक कम्पनियों एवं शिक्षा संस्थानों द्वारा मध्यप्रदेश शासन के साथ एम.ओ.यू. हस्ताक्षरित किये गये। इनके माध्यम से आने वाले समय में प्रदेश में ब्लाक स्तर पर 406 स्किल डेवलपमेंट सेंटर, 39 आई.टी.आई. और 7 उच्च स्तरीय आई.टी.आई.खोले जायेंगे। इनमें एक लाख 92 हजार से अधिक युवाओं को अलग-अलग क्षेत्रों में प्रशिक्षित किया जायेगा।मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश में उल्लेखनीय कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण की शिक्षा-स्थली और कालिदास की रचना-स्थली उज्जैन को अब नॉलेज सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। नॉलेज सिटी में विभिन्न कम्पनियों एवं संस्थानों द्वारा शिक्षा केन्द्र स्थापित किये जायेंगे जिससे पूरे देश ही नहीं विश्व में इंदौर और उज्जैन को एजुकेशन हब के रूप में पहचाना जायेगा। श्री शर्मा ने कहा कि पहले आई.टी.आई. उतनी उन्नत नहीं थी, किंतु वर्तमान में रोजगार आधारित और समाज की मांग को देखते हुए नये-नये विषयों में युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिये दक्षता विकास केन्द्रों को ब्लाक लेवल पर स्थापित किया जा रहा है। आने वाले समय में 10 से 20 गाँवों के क्लस्टर बनाकर एसडीसी खोले जायेंगे, जिनमें युवाओं को प्रशिक्षण दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि युवा अपने परंपरागत रोजगार क्षेत्र में प्रशिक्षित होकर प्रमाण-पत्र प्राप्त करेंगे। श्री शर्मा ने कहा कि विश्व बैंक द्वारा कम ब्याज दर पर स्वीकृत किए जा रहे 1000 करोड़ के ऋण से प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों को और बेहतर बनाया जायेगा।श्री शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश में तकनीकी और चिकित्सा शिक्षा को हिन्दी माध्यम से पढ़ाये जाने के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि भोपाल में हिन्दी विश्वविद्यालय और उज्जैन में संस्कृत विश्वविद्यालय खोला गया है। श्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार चाहती है कि मातृ भाषा में शिक्षा को प्रोत्साहित किया जाय। उन्होंने बताया कि विश्व के विकसित देशों विशेषकर फ्रांस, चीन, जापान की तरक्की उनकी मातृ भाषा के कारण है। श्री शर्मा ने कहा कि हमें भी अपनी मातृ भाषा को शिरोधार्य कर विश्व में अलग पहचान बनानी चाहिये।अपर मुख्य सचिव अजिता वाजपेयी पाण्डे ने तकनीकी शिक्षा विभाग की योजनाओं एवं नीतियों के संबंध में सभी निवेशकर्ताओं को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में आने वाले समय में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश होना है। निवेश में उद्योग-धंधे, निर्माण क्षेत्र, उद्यानिकी, कृषि, ऊर्जा, कपड़ा उद्योग आदि क्षेत्रों में प्रशिक्षित लोगों की आवश्यकता होगी। यह प्रशिक्षित लोग आई.टी.आई. से ही निकलेंगे। वर्तमान में 100 से अधिक स्किल डेवलपमेंट सेंटर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि राज्य शासन ने निजी कम्पनियों एवं संस्थानों के लिये भी इस क्षेत्र के द्वार खोले हैं। आई.टी.आई. से प्रशिक्षित लोग स्वयं के व्यवसाय शुरू करने के साथ कम्पनियों में भी रोजगार प्राप्त कर सकेंगे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

इंदौर में क्रिस्टल आई.टी.पार्क लोकार्पित

राजेश पाण्डेय इंदौर में 150 करोड़ की लागत से निर्मित अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त क्रिस्टल आई टी पार्क का लोकार्पण हुआ ।मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे लोकार्पित किया |पार्क को विशेष आर्थिक परिक्षेत्र (एसईझेड) का दर्जा प्राप्त है।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि क्रिस्टल आई टी पार्क का उच्च गुणवत्ता से निर्माण हमारा संकल्प था जो पूरा हुआ, एक सपना था जो साकार हुआ। हमारा प्रयास है कि इंदौर को आई टी के क्षेत्र में देश का सबसे बेहतर डेस्टिनेशन बनाया जाये। उन्होंने कहा कि आई टी के क्षेत्र में आने वाले ढाई साल में एक लाख लोगों को रोजगार मुहैया करवाने का संकल्प है। श्री चौहान ने कहा कि आई टी क्षेत्र में कम पूँजी निवेश से अधिक रोजगार प्राप्त होता है इसलिए इस क्षेत्र में निवेश को बढ़ाया जायेगा। श्री चौहान ने निर्देश दिये कि पार्क के पास की रिक्त जमीन भी आई टी निवेशकों को उपलब्ध करवाई जाये जिससे कि वे भवन निर्माण कर आई टी कंपनी स्थापित कर सके।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पार्क में स्थापित इम्पेटस कंपनी तथा पार्क का अवलोकन कर वहाँ की सुविधाओं का जायजा लिया।वाणिज्य, उद्योग एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जहाँ आधारभूत संरचनाएँ होती हैं, वहीं विकास होता है। इंदौर और मध्यप्रदेश इसका बेहतर उदाहरण है। यहाँ सड़क, बिजली, पानी, इन्टरनेशनल एयरपोर्ट तथा उच्च गुणवत्ता की जीवनशैली है, शिक्षा का हब है। इसलिये तेजी से आई टी क्षेत्र तथा अन्य औद्योगिक इकाइयाँ प्रदेश में आ रही हैं। हमारा संकल्प है कि यहाँ आने वाले ढाई साल में एक लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाया जाये।इम्पेटस के चेयरमेन श्री प्रवीण कांकरिया ने कहा कि आई टी पार्क इंदौर ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के लिये मील का पत्थर है। इस पार्क का पूरा होना मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की दृढ़ इच्छाशक्ति का ही परिणाम है।उल्लेखनीय है कि भारत में इंदौर ही एकमात्र ऐसा शहर है, जहाँ पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आई.आई.एम.) एवं इण्डियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी (आई.आई.टी.) जैसी शिक्षा जगत की प्रतिष्ठित दोनों संस्थाएँ कार्यरत हैं। इंदौर में आने वाले समय में आई.टी. क्षेत्र की देश की शीर्षस्थ टाटा कंसल्टिंग सर्विसेस (टी.सी.एस.) एवं इंफोसिस द्वारा भी कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा।समारोह में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री महेन्द्र हार्डिया, इंदौर महापौर कृष्णमुरारी मोघे, विधायक सुदर्शन गुप्ता, रमेश मेंदोला, मालिनी गौड़ तथा जीतू जिराती, मुख्य सचिव आर.परशुराम और अतिरिक्त मुख्य सचिव पी.के. दाश उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

आधार से जुड़ेंगे प्रधानमंत्री जन-धन योजना के खाते

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आम आदमी के लिये उपयोगी प्रधानमंत्री जन-धन योजना में मध्यप्रदेश में बेहतर कार्य हुआ है। योजना का निर्धारित लक्ष्य तय समय-सीमा से दो माह पहले हासिल किया गया है। श्री चौहान ने सभी जिलों के कलेक्टरों को इस योजना के खातों में मनरेगा, पेंशन, छात्रवृत्ति आदि की राशि जमा कर हितग्राहियों को प्रत्‍यक्ष लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं। योजना के खातों को आधार से जोड़ा जायेगा।श्री चौहान ने कमिश्नर-कलेक्टरों से वीडियो कान्फ्रेसिंग करते हुए कहा कि जिनके पहले से खाते हैं उन्हें प्रधानमंत्री जन-धन योजना में दोबारा खाता खुलवाने की जरूरत नहीं है। उनके प्रचलित खातों में ही इस योजना का लाभ मिलेगा। उन्होंने निर्देश दिये कि योजना के बारे में लोगों को जागरूक करने का अभियान चलाया जाय। वे स्वयं भी इस बारे में आकाशवाणी के माध्यम से लोगों से बात करेंगे। श्री चौहान ने योजना के क्रियान्वयन में सभी कलेक्टरों और बेंकर्स के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करते हुए कहा कि जल्द ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले कलेक्टर और बेंकर्स राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किये जायेंगे।श्री चौहान ने कलेक्टरों को निर्देश दिये कि प्रधानमंत्री जन-धन के खातों में वित्तीय समावेशन का कार्य किया जाये। सभी खातों को आधार से संबंधित किया जाये। खातेदारों को पास बुक तथा रूपे कार्ड जारी किये जाये। इन परिवारों को बीमा लाभ से जोड़ने के लिये 45 दिन के भीतर रूपे कार्ड का उपयोग करवाया जाय। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि योजना में बनाये गये बेंक मित्रों को आधारभूत सामग्री तथा प्रशिक्षण उपलब्‍ध करवाया जाये। यह भी निर्देश दिये गये हैं कि गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करनेवाले परिवारों के इन खातों को आधार कार्ड से सम्बद्ध करवाये। इन खातों को आगामी 31 जनवरी से पहले सम्बद्ध करवाने पर खातों में 100-100 रूपये जमा करवाये जायेंगे। इस योजना में राशि केन्द्र सरकार द्वारा उपलब्ध करवायी गयी है।बैठक में कलेक्टरों तथा कमिश्नरों ने योजना के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी दी। कान्फ्रेंसिंग के दौरान अपर मुख्य सचिव अजयनाथ, अपर मुख्य सचिव अरूणा शर्मा सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

केम्पस इंटरव्यू भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर में

चिन्हित इंजीनियरिंग कॉलेजों एवं तकनीकी संस्थाओं में अध्ययनरत प्री-फायनल ईयर के विद्यार्थियों के लिए 30 अक्टूबर से 10 नवम्बर के बीच केम्पस इंटरव्यू रखा गया है। केम्पस इंटरव्यू भोपाल, इंदौर, उज्जैन एवं ग्वालियर में होगा। इस यूनिवर्सिटी इंट्री स्कीम-23 इंटरव्यू में सत्र 2012-13 के प्री-फायनल ईयर के केवल छात्र ही शामिल हो सकेंगे।भोपाल में 30 अक्टूबर से 3 नवम्बर, इंदौर में 5-7 नवम्बर, उज्जैन में 8 नवम्बर और ग्वालियर में 9-10 नवम्बर को केम्पस इंटरव्यू होंगे। इंटरव्यू का समय सुबह 9 से शाम 5 बजे तक रहेगा।भोपाल में 30 अक्टूबर को मैनिट, 31 अक्टूबर एवं एक नवम्बर को यू.आई.टी., 2 नवम्बर को एल.एन.सी.टी. और 3 नवम्बर को आर.के.डी.एफ. में केम्पस इंटरव्यू होंगे।इंदौर में एम.आई.टी. में 5-6 नवम्बर, एस.डी.बी.सी.टी. में 7 नवम्बर, उज्जैन के एम.आई.टी. में 8 नवम्बर और ग्वालियर के एम.आई.टी.एस. में 9-10 नवम्बर को केम्पस इंटरव्यू होंगे। इस इंटरव्यू में 1648 छात्र को शामिल किया जाएगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

आम लोगों  से जुड़े फैसले

मध्यप्रदेश के करीब साढ़े सात लाख पेंशनर्स को अब हर साल अपने जिंदा रहने का सबूत नहीं देना पड़ेगा। ऐसा इसलिए, क्योंकि मध्यप्रदेश सरकार अब पेंशनर्स का डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र लागू करने जा रही है। दूसरा फैसल अनुभवहीन वकीलों के लिए हाईकोर्ट और सुप्रीमकोर्ट में सीधे प्रैक्टिस की जगह नहीं मिलेगी। यह नियम बार कौंसिल आफ इंडिया ने बनाया है। इन दोनों फैसलों में वकील के पद के दुरुपयोग और अनुभवहीनता के चलते प्रतिबंधित किया गया है। इससे जनता का सीधा संबंध नहीं है लेकिन कहीं न कहीं जनता के हित में है। दूसरा फैसला बहुत संवेदनशीलता का परिचय देता है। अब पेंशन प्राप्त करने वाले वृद्धों को बार बार अपने जीवित होने के प्रमाणपत्र के लिए विभिन्न विभागों के चक्कर नहीं लगाना होंगे। इस व्यवस्था में आधार कार्ड पर आधारित बायो-मीट्रिक अथेन्टिफिकेशन के आधार पर आॅनलाइन जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत किया जाना संभव होगा।पेंशनर्स द्वारा डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र वेबसाइट से संबंधित एप्लीकेशन एंड्रायड टेब, स्मार्टफोन, विंडोज कंप्यूटर पर डाउनलोड किया जा सकेगा। अब यह आवश्यक है कि इस मामले से जुड़ी व्यवस्थाओं को भौतिक रूप से भी अमल में लाया जाए। यह फैसला लोक कल्याणकारी राज्य की अवधारणा को पुष्ट करता है। दूसरा फैसला है जोकि बार कौंसिल आॅफ इंडिया के मार्फत आया है। अब नए वकील सीधे हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस नहीं कर पाएंगे। एलएलबी के उपरांत वकीलों को 2 साल तक निचली अदालतों में वकालत करना अनिवार्य कर दिया गया है। एलएलबी की डिग्री हासिल करने के बाद वकालत के पेशे में जाने वाले युवाओं को स्टेट बार काउंसिल में पंजीयन कराना होगा। जिला अधिवक्ता संघ की सदस्यता लेनी होगी और 2 वर्ष का अनुभव भी संघ ही प्रमाणित करेगा। नई नियमावली के मुताबिक गैर अभ्यास करने वाले वकीलों की निगरानी करते हुए उन्हें सूचीबद्ध किया जाएगा तथा उन्हें आगे वकालत से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। यह फैसला परोक्ष जनहित से जुड़ा है लेकिन सामाजिक न्याय की वास्तविकता यही है कि प्रादेशिक सरकारों को जनता के स्वास्थ्य, शिक्षा तथा सामाजिक-सुरक्षा के मद में रचनात्मक सुधार की जरूरत है। सरकार का ध्येय कल्याणकारी राज्य की स्थापना करना है। भारतीय संविधान की अन्तरात्मा न्याय, समता, अधिकार और बन्धुत्व से अभिसिंचित करते रहना आवश्यक है। पेंशन उस वर्ग के लिए एक जरूरी सामाजिक सुरक्षा है जिसके माध्यम से संविधान आर्थिक व राजनीतिक न्याय हासिल करता है। यह सही है कि संविधान के जनक इस बात से परिचित थे कि स्वाधीनता सिर्फ राजनीतिक नही होती। राजनीतिक स्वाधीनता तो साधन मात्र है। जब तक भूख के भय से, अज्ञान के अन्धकार से, आवास के अभाव से, बुनियादी यातनाओ एवं आतंकों से, शोषण, अत्याचार, लाचारी और विवशता से इस देश के करोड़ों लोगों को मुक्ति प्राप्त नहीं होती, राजनीतिक स्वाधीनता अधूरी स्वाधीनता ही रहेगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

ग्लोबल इन्वेस्टर मीट के लिए इंदौर तैयार

इंदौर में आगामी 28 अक्टूबर से आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर मीट की तैयारियाँ अंतिम दौर में है। प्रदेश में औद्योगिक निवेश को लाने के राज्य सरकार के इस महत्वपूर्ण आयोजन में देश-विदेश के करीब 2200 निवेशक शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहाँ ग्लोबल इन्वेस्टर मीट की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में मुख्य सचिव आर.परशुराम भी उपस्थित थे। बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री पी.के. दाश सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इन्वेस्टर मीट के गरिमामय आयोजन की सभी तैयारियाँ व्यवस्थित रूप से समय-सीमा में पूरी की जाये। मीट में आने वाले निवेशकों को प्रदेश की विशेषताओं के बारे में पहले से जानकारी दी जाये।बैठक में बताया गया कि इन्वेस्टर मीट के पहले दिन लघु उद्यमियों के लिये वर्कशाप आयोजित की जायेगी। इसमें करीब 700 से लघु उद्यमी शामिल होंगे। इसी दिन मध्यप्रदेश के विकास पर केन्द्रित विशेष प्रदर्शनी की शुरूआत भी होगी। इन्वेस्टर मीट के दूसरे दिन आयोजित उद्घाटन सत्र में मध्यप्रदेश पर बनी लघु फिल्म ‘‘एडवांटेज मध्यप्रदेश’’ की स्क्रीनिंग होगी। इसी दिन अलग-अलग सेक्टरवार पाँच सेमीनार आयोजित किये जायेंगे। यह सेमीनार इंजीनियरिंग, ऑटोमोबाइल, नवकरणीय ऊर्जा, स्वास्थ्य, एग्री बिजनेस एवं फूड प्रोसेसिंग, अधोसंरचना और नगरीय विकास पर केन्द्रित होंगे। इन्वेस्टर मीट के तीसरे दिन भी सेक्टरवार पाँच सेमीनार होंगे, जिनके विषय सूचना प्रौद्योगिकी, तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास, वेयर हाऊसिंग और लॉजिस्टिक, टेक्सटाइल तथा पर्यटन रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान तीनों दिन उद्यमियों से वन-टू-वन चर्चा भी करेंगे।ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट का पहला दिन होगा छोटे उद्यमियों के लियेइंदौर में होने वाली ग्लोबल इनवेस्टर समिट का पहला दिन 28 अक्टूबर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को समर्पित होगा।समिट में महाप्रबंधक एवं अधीनस्थ अधिकारी, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा 105 एमओयू तैयार करवाये गये हैं। इनमें 902 करोड़ 30 लाख रुपये का पूँजी निवेश होगा और 25 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र मण्डीदीप द्वारा 42 एमओयू तैयार करवाये गये हैं। इनमें 790 करोड़ 52 लाख रुपये का पूँजी निवेश होगा और 7,500 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा।इस प्रकार भोपाल एवं मण्डीदीप का कुल पूँजी विनियोजन 1692 करोड़ 82 लाख रुपये होगा और इससे लगने वाले उद्योगों में 32 हजार 600 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।जिन उद्योगों से एमओयू किये गये हैं, उनमें मुख्य रूप से हायर केपेसिटी ट्रांसफार्मर, पेस्टीसाइड फार्मुलेशन, ट्रेक्शन मोटर्स, आर्किटेक्चरल, इन्सुलेटेड ग्लास, हाई प्रेशर पाइप, हीट एक्सचेंजर, फिन ट्यूब, पेट बॉटल एण्ड कन्टेनर, रिसायकल ऑफ ए.एफ. मेटल, सॉफ्टवेयर सल्युशन एण्ड आई.टी., इंटरप्राइजेज सल्युशन, ए.आर.सी. शट स्विच गेयर असेंबली, सालवेन्ट एक्सट्रेक्शन प्लांट, एडिबल ऑइल रिफायनरी, कृषि उपकरण, सोलर-पॉवर, बॉक्स कॉटेज, सिन्थेटिक यार्न, आइस्क्रीम, राइस मिल, मेटल स्टेच्यू, टी.एन्ड.टी. स्टील, स्ट्रा बोर्ड, जनरेटर सेट, इंजेक्शन, टफल ग्लास, ट्रेक्टर पार्ट्स आदि शामिल हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

शिवराज मिले  सैयदना मुफद्दल सैफउद्दीन से

उत्तमचंद इसराणी की प्रतिमा का अनावरणमुख्यमंत्री श्शिवराजसिंह चौहान से भोपाल में सैयदना मुफद्दल सैफउद्दीन साहब ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को दाउदी बोहरा समाज के धर्मगुरू सैयदना सादिकुल इद्दीजहाबी भाई का संदेश दिया तथा शाल भेंट की। इस अवसर पर बोहरा समाज के प्रतिनिधि-मंडल में शेख जोहेर भाई बद्री आमिल साहब, मुस्तफा भाई बेग वाला, मुर्तजा अली, मेहबूब हुसैन, आरिफ मोहम्मद खान भोपाल उपस्थित थे।मुख्यमंत्री ने किया उत्तमचंद इसराणी की प्रतिमा का अनावरणमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के सिंधी कालोनी चौराहा में स्वर्गीय श्री उत्तमचंद इसराणी की प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय इसराणी के व्यक्तित्व का स्मरण करते हुए कहा कि उनका व्यक्तित्व ज्ञान, भक्ति और कर्म का संगम था। भगवत गीता का श्लोक पढ़ते हुए उन्होंने कहा कि स्वर्गीय श्री इसराणी में सात्विक कार्यकर्ता होने के सभी गुण थे। वे हजारों कार्यकर्ताओं के दिलों में जीवित रहेंगे।मुख्य वक्ता रामदत्त ने कहा कि स्वर्गीय उत्तमचंद इसराणी का नाम, व्यक्तित्व और कृतित्व सभी उत्तम थे। वे विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य के साथ निरंतर कार्य करते थे। उन्होंने अनेक सामाजिक संगठन का संरक्षण-संवर्धन किया। समाज को समरस बनाने में उनका योगदान अविस्मरणीय है। सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी सजगता और समर्पण प्रेरणादायी है।अध्यक्षता करते हुए अशोक सोहनी ने कहा कि स्वर्गीय इसराणी का व्यक्तित्व विशाल था। कर्मयोगी के रूप में उन्होंने सारा जीवन समाज-सेवा में समर्पित किया। उन्होंने विद्वता और योग्यता का उपयोग सदैव समाज-सेवा के लिये किया। न्याय के हर संघर्ष को उनका सहयोग और संबल मिला।सिन्धी सेन्ट्रल पंचायत के अध्यक्ष बंसीलाल इसराणी ने पंचायत के समाज उपयोगी कार्यकलापों की जानकारी दी। आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री भगवानदास सबनानी ने स्वागत भाषण दिया।इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी, सांसद आलोक संजर, महापौर श्रीमती कृष्णा गौर, पूर्व सांसद कैलाश सारंग, छोटे सरकार दादाजी धूनीवाले, आलोक शर्मा, ज्ञानी दिलीप सिंह और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

सुदर्शन जी प्रेरणादायी विचारों के वाहक थे

स्मृति-ग्रंथ सु-दर्शन का विमोचन अजय कुमार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि स्वर्गीय सुदर्शन जी प्रेरणादायी विचारों के वाहक थे। उनके बताए मार्ग के अनुसरण में मानव जीवन की सार्थकता है। श्री सुदर्शन जी के सद्विचारों को अपनाना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्री चौहान भोपाल के समन्वय भवन में तरूण भारत नागपुर द्वारा प्रकाशित स्मृति-ग्रंथ सु-दर्शन के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में हिन्दी विश्वविद्यालय का गठन, जैविक खेती का प्रसार, स्वावलंबी गांव, नौजवानों को कार्य के अवसर देने और गौ-संरक्षण संवर्धन एवं पर्यावरण के क्षेत्र में स्वर्गीय सुदर्शन जी के चिंतन को मूर्तरूप देने का प्रयास किया है।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिये जैविक बोर्ड का गठन किया गया है। मध्यप्रदेश को जैविक राज्य बनाने के प्रयास हो रहे हैं। जैविक खेती को मिशन के रूप में ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुदर्शन जी कहते थे कि प्रकृति से उतना ही लो जिसकी भरपाई हो सके।उन्होंने कहा कि सुदर्शन जी के हिन्दी और स्वदेशी के प्रति आग्रह से सभी परिचित हैं। गौ मूत्र से ऊर्जा, गोबर से टाइल्स के प्रयोग आदि सुदर्शन जी दिखाते रहते थे। उनकी प्रेरणा से राज्य में गौ संरक्षण के लिये विश्व का पहला गौ अभ्यारण्य 24 दिसम्बर को शाजापुर में प्रारंभ हो रहा है। हिन्दी विश्वविद्यालय में हिन्दी माध्यम से तकनीकी, चिकित्सा विज्ञान आदि सभी विषयों की शिक्षा मिलेगी।श्री चौहान ने कहा कि विवेकानंद युवा केन्द्रों का गठन किया जा रहा है। ये केन्द्र युवाओं को रचनात्मक कार्यों से जोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार के नये अवसर मिलें। गाँव स्वाबलंबी बने इसके लिये लघु उद्योगों को प्रोत्साहित करने के कदम उठाए गए हैं। इंदौर में ग्लोबल समिट का पहला दिन लघु एवं कुटीर उद्यमियों के लिये आरक्षित किया गया है। उन्होंने बताया कि लघु ग्रामीण उद्योगों की स्थापना में युवाओं को बैंक ऋण प्राप्त करने में सहूलियत के उद्देश्य से राज्य सरकार ऋण गारंटी देने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि सुदर्शनजी की भावना को आत्मसात करते हुये तय किया है कि राज्य में ऐसे उद्योग की स्थापना की अनुमति नहीं दी जाएगी जो नदियों के जल को प्रदूषित करते हैं।राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघकार्यवाह भैया जी जोशी ने कहा कि सुदर्शन जी ने अपने व्यवहार और आचरण से नैतिक शब्दों के अर्थ स्थापित किए। उनके जीवन में सामाजिक जीवन के सारे आदर्श मापदण्डों को देखा जा सकता है। वे जो कहते थे उसका संकल्प हृदय में धारण कर उसकी प्राप्ति के लिये पूरा परिश्रम करते थे। उन्होंने सारे समाज को जोड़ने के प्रयास किए। वे देश समाज के लिये प्रश्न नहीं खड़े करते थे। प्रश्नों के हल खोजते थे। सामाजिक जीवन में कैसा व्यक्तित्व होना चाहिए इस प्रश्न का उत्तर सुदर्शन जी थे। उनके व्यक्तित्व की पारदर्शिता, प्रमाणिकता, निर्मलता एवं खुला अंतःकरण अद्भुत था।एन.सी.ई.आर.टी. के पूर्व अध्यक्ष जे.एस. राजपूत ने कहा कि सुदर्शन जी भारतीय व्यक्तित्व का स्वरूप थे। विमोचन कार्यक्रम में पत्रकार मुज़फ्फर हुसैन ने सुदर्शन जी के व्यक्तित्व के विभिन्न आयामो पर भावपूर्ण उद्बोधन दिया।स्मृति ग्रंथ की प्रस्तावना विश्वास पाठक ने प्रस्तुत की। आभार प्रदर्शन विलास डांगरे ने किया। अतिथियों का स्वागत लक्ष्मणेन्द्र माहेश्वरी ने किया। कार्यक्रम का संचालन अजय नारंग ने किया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

भोपाल-नर्मदापुरम में 14 नई सड़कें बनेंगी

230 किलोमीटर सड़क निर्माण पर होगी डेढ़ अरब राशि व्यय भोपाल-नर्मदापुरम संभाग में लोक निर्माण विभाग की 14 सड़क को प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है। दोनों संभाग में 230.08 किलोमीटर लम्बाई की सड़क पर 1 अरब 58 करोड़ 86 लाख की राशि व्यय होगी। राज्य शासन ने लोक निर्माण मंत्री श्री नागेन्द्र सिंह की पहल पर इन सड़क निर्माण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति आदेश जारी किये हैं। प्रमुख सचिव श्री के.के. सिंह की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग की वित्तीय व्यय समिति ने इन सड़क निर्माण कार्य की अनुशंसा की थी। भोपाल संभाग की 9 सड़क में रायसेन की 6, विदिशा की 2 और सीहोर की 1 सड़क शामिल है। इसी प्रकार नर्मदापुरम की 5 सड़क में हरदा की 3 और होशंगाबाद एवं बैतूल की 1-1 सड़क सम्मिलित की गई है। भोपाल संभाग में 137.97 किलोमीटर लम्बी सड़क के निर्माण पर 97 करोड़ 52 लाख 92 हजार रुपये व्यय किए जायेंगे। वहीं नर्मदापुरम् में 92.11 किलोमीटर लम्बाई की सड़क निर्माण पर 61 करोड़ 33 लाख 8 हजार की राशि खर्च होगी। भोपाल संभाग के रायसेन की 6 सड़क पर 61 करोड़ 48 लाख 8 हजार की राशि व्यय कर 82.57 किलोमीटर लम्बी सड़क का निर्माण किया जायेगा। इसमें बरेली-बगलवाड़ा मार्ग की 10.52 किलोमीटर लम्बी सड़क पर 11 करोड़ 90 लाख 9 हजार रुपये, बंगरसिया से 34वाँ मील व्हाया चिकलोद मार्ग की 33.90 किलोमीटर लम्बी सड़क पर 33 करोड़ 42 लाख 65 हजार, सिमरिया-गुन्नौठा मार्ग की 20 किलोमीटर लम्बी सड़क पर 6 करोड़ 63 लाख, आशापुरी-मुरारी चौपरा-अमरथोन से चिकलोद मार्ग की 10.80 किलोमीटर लम्बी सड़क पर 5 करोड़ 82 लाख 63 हजार, हिरनिया से टिगरिया मार्ग निर्माण 4.50 किलोमीटर पर 2 करोड़ 27 लाख 32 हजार और आमछाकलाँ से उमरिया मार्ग निर्माण 2.85 किलोमीटर पर 1 करोड़ 42 लाख 39 हजार की राशि व्यय होगी। विदिशा की 2 सड़क पर 30 करोड़ 95 लाख 51 हजार की राशि व्यय कर 46.50 किलोमीटर लम्बी सड़क का निर्माण होगा। इसमें कुरवाई-भौरासा क्रासिंग से रूसिया सडेरा-केमखेड़ी-पिकलोन-अरनोठ-किरवाया-बेरखेड़ी मार्ग की 30.20 किलोमीटर लम्बी सड़क पर 15 करोड़ 14 लाख 15 हजार रुपये और गंजबासौदा से बरेठ (उदयपुर) मार्ग की 16.30 किलोमीटर लम्बी सड़क को चौड़ा एवं मजबूत करने के लिये 15 करोड़ 81 लाख 36 हजार रुपये खर्च किये जायेंगे। सीहोर की बिलकीसगंज पानी की टंकी से बामलागढ़ कांकड़ व्हाया गादिया मार्ग तक 8.90 किलोमीटर लम्बी सड़क 5 करोड़ 9 लाख 33 हजार की राशि से बनवाई जायेगी। नर्मदापुरम् संभाग के हरदा जिले की 3 सड़क पर 28 करोड़ 64 लाख 47 हजार की राशि से 57.37 किलोमीटर लम्बाई की सड़क बनेगी। इसमें खुदिया-मोरगढ़ी मार्ग की 20.60 किलोमीटर लम्बी सड़क 13 करोड़ 5 लाख 31 हजार रुपये, पोखरनी-हरदा मार्ग की 14 किलोमीटर लम्बी सड़क 7 करोड़ 11 लाख 54 हजार और बारंगी से चौकड़ी मार्ग की 22.77 किलोमीटर लम्बी सड़क 8 करोड़ 47 लाख 62 हजार रुपये से निर्मित होगी। इस संभाग के बैतूल जिले की मुलताई खेड़लीबाजार बोरदेही मार्ग की 29.60 किलोमीटर लम्बाई की सड़क पर 29 करोड़ 93 लाख 7 हजार और होशंगाबाद की सेमरीतला से पुरैना मार्ग की 5.14 किलोमीटर लम्बाई की सड़क पर 2 करोड़ 75 लाख 54 हजार की राशि व्यय होगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

जून 2015 तक सभी स्कूलों में होंगे शौचालय

'स्वच्छ भारत-स्वच्छ विद्यालय'' अभियान में मध्यप्रदेश की समस्त शाला में शौचालय की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों और पीएसयू (पब्लिक सेक्टर अण्डरटेकिंग) के प्रतिनिधियों की बैठक हाल में सम्पन्न हुई। बैठक में अपर मुख्य सचिव स्कूल शिक्षा एस.आर. मोहंती, आयुक्त राज्य शिक्षा केन्द्र रश्मि अरुण शमी और आयुक्त लोक-शिक्षण डी.डी. अग्रवाल भी उपस्थित थे।बैठक में मुख्य सचिव द्वारा अनुमोदित शालाओं की ड्राइंग का प्रस्तुतिकरण किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि शालाओं में जहाँ शौचालय का निर्माण आवश्यक है, वहाँ सभी पीएसयू राज्य शासन द्वारा तैयार ड्राइंग एवं प्राक्कलन के आधार पर निर्माण करवायेंगे। पीएसयू प्रतिनिधियों से कहा गया कि वे अपने वरिष्ठ स्तर पर इस निर्णय की जानकारी देकर आवश्यक स्वीकृति प्राप्त करें।सभी पीएसयू अपर मिशन संचालक स्वाति मीणा के साथ समन्वय कर स्कूल परिसर में स्थल चयनित कर शौचालय का निर्माण करवा सकेंगे। अगले एक सप्ताह में स्थल-चयन का कार्य होगा। यदि कोई पीएसयू स्वयं शौचालय का निर्माण नहीं करवाना चाहेगा तो वह उसकी राशि मुख्यमंत्री स्वच्छता कोष में जमा करवा सकेगा। राज्य शासन द्वारा इस राशि से अपनी एजेंसी के माध्यम से शौचालय का निर्माण करवाया जायेगा। यदि किसी पीएसयू द्वारा शौचालय निर्माण की निविदा जारी की जा चुकी है, तो उसे पुन: संशोधित किया जा सकेगा।शौचालय का निर्माण उन्हीं स्कूल में होगा, जो शासकीय भूमि पर संचालित हैं। किराये की अथवा निजी भूमि पर संचालित स्कूल में शौचालय का निर्माण नहीं करवाया जायेगा। शौचालय निर्माण के लिये पानी की व्यवस्था स्कूल शिक्षा विभाग करेगा। शौचालय में पानी की टंकी एवं सेनेटरी फिटिंग का कार्य पीएसयू को करना होगा। शौचालय का रख-रखाव 3 साल तक संबंधित पीएसयू करेगा। जिलों की शालाओं में शौचालय की आवश्यकता की पूर्ति शत-प्रतिशत की जायेगी। शौचालयों के निर्माण को आगामी 30 जून, 2015 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। शौचालय निर्माण के संबंध में अधिकारियों और पीएसयू प्रतिनिधियों की बैठक 6 दिसम्बर को पुन: होगी।बैठक में अपर परियोजना संचालक लोक-शिक्षण सुनीता त्रिपाठी, राज्य शिक्षा केन्द्र के मुख्य अभियंता आर.के. वैद्य, पीएसयू प्रतिनिधि एसईसीएल के रेजीडेंट एक्जीक्यूटिव मनोज मिश्रा, एनएसडीसी के बी.एल. शब्बू एवं व्ही.बी. भट्ट आदि मौजूद थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

लापरवाह लोग और जरुरी है हेलमेट

मध्यप्रदेश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं चिंता का कारण हैं। हेलमेट न लगाने पर होने वाली मौतों का आंकड़ सबसे अधिक है। वैसे भी सड़क सुरक्षा के प्रति लापरवाह होने के कारण प्रदेश ही नहीं देश में सबसे अधिक दुर्घटनाएं होती हैं। दुनियाभर में सड़क हादसों में सबसे ज्यादा मौतें भारत में ही होती हैं। भारत में सड़क दुर्घटना के बाद अमेरिका की तुलना में किसी व्यक्ति के जीवित होने की संभावना 50 गुना कम हो जाती है। यह दो पहिला और चार पाहिया सबमें सबसे अधिक हैं। पैदल चलने वालों की दुर्घटनाएं भी सबसे अधिक होती हैं। भारतीय सड़कों पर 120 लाख वाहनों पर प्रति वर्ष 1,14,000 मौतें होती हैं जबकि अमेरिका में 2500 लाख से ज्यादा कारों पर प्रति वर्ष केवल 41,000 जानें जाती हैं। यानी भारत में प्रति 100 कारों पर सड़क दुर्घटना में एक मौत होती है जबकि अमेरिका में प्रति 5,000 कारों पर एक व्यक्ति की जान जाती है! और इतना फर्क कैसे? क्या इसलिए कि वहां लोग ज्यादा शराब पीते हैं?तो पश्चिमी देशों में प्रतिदिन प्रति व्यक्ति शराब की खपत कहीं ज्यादा है, विशेषकर युवाओं में- जो अधिकतर सड़क दुर्घटनाओं में शामिल होते हैं। तेज रतार का बहाना भी अब कारगर नहीं है। विकसित देशों में रμतार की औसत सीमा भारत से कहीं ज्यादा है। तब यह कैसे होता है कि वे दुर्घटनाओं के आंकड़े इतने कम कर पाते हैं, जबकि हमें चिंता तक नहीं है? हमारे आस-पास परिवारों में होने वाली वे हजारों मौतें-मौतें न होकर ईश्वर की इच्छा भर हैं, जिन्हें रोकना कई हजार गुना आसान है। क्या आप इसका अंदाजा लगा सकते हैं कि एक राष्ट्र के रूप में हम सड़क दुर्घटनाओं में प्रति वर्ष 20 करोड़ डॉलर गवांते हैं, इतना पैसा हमारे देश की कुपोषण की समस्या को 50 फीसदी तक हल करने के लिए काफी है ! कुछ देश अपने नागरिकों के लिए क्या योजनाएं बनाते हैं! अमेरिका जैसे देश ने लक्ष्य तय किया कि दस वर्षों में सड़क दुर्घटनाओं को 20 फीसदी घटाना है, ब्रिटेन ने 40 फीसदी का लक्ष्य रखा, आॅस्ट्रिया ने 50 फीसदी और यहां तक कि मलेशिया जैसे देश ने लक्ष्य रखा कि प्रति 10,000 वाहनों पर 3 से भी कम मौतें होनी चाहिए!! भारत के लक्ष्यों का क्या? संयुक्त सड़क दुर्घटनाओं को भी जन स्वास्थ्य एजेंडा में रखता है क्योंकि इसमें होने वाली मौतें आसानी से रोकी जा सकती हैं। आम बीमारियों के नए-नए इलाजों तथा भारत जैसे लापरवाह और उदासीन देशों में कारों की बढ़ती संख्या के कारण संयुक्त राष्ट्र अपनी वैश्विक भविष्यवाणी में 2020 तक सड़क दुर्घटनाओं को समय से पहले होने वाली मौतों का तीसरा सबसे बड़ा कारण मानता है। यह शर्म की बात है कि हम आजादी के बाद भी आम नागरिकों के लिए हेलमेट पहनने तक को अनिवार्य नहीं बना सके हैं। पुलिस प्रशासन के बारे में जितना कम कहा जाए, उतना बेहतर है। अब जब मामला न्यायालय में है तो हेलमेट की अनिवार्यता जीवन की सुरक्षा से जोड़ कर देखा जाना आवश्यक है। उम्मीद है कि जनता भी इस भावना को समझेगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

प्रधानमंत्री जन-धन योजना

सीहोर में खुले शत-प्रतिशत बैंक खाते प्रधानमंत्री जन-धन योजना में शत-प्रतिशत परिवारों के बैंक खाते खुलने वाले जिलों में सीहोर भी शामिल हो गया है। जिले में एक लाख 31 हजार 16 बेंक खाते खोले गये हैं।जिले के कुल 2 लाख 57 हजार 311 परिवार में से एक लाख 26 हजार 295 परिवार के पास पहले से ही बैंक खाते थे। योजना में खोले गये खातों के फलस्वरूप अब जिले में कोई भी ऐसा परिवार नहीं है, जिसके पास बेंक खाता न हो। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जिला कलेक्टर श्री सुदाम पंढरीनाथ खाड़े और अग्रणी जिला प्रबंधक श्री बी.एस. राजपूत को इस उपलब्धि के लिये बधाई दी है।उल्लेखनीय है कि प्रदेश में उज्जैन, खण्डवा, इंदौर, देवास, दतिया, धार और शहडोल जिले में पहले से ही सभी परिवार के बैंक खाते खुल चुके हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मध्यप्रदेश महिलाओं के विकास कार्यक्रमों में आगे

बिटिया का भविष्य संवारने से परिवार का विकास सुनिश्चित किया जा सकता है अर्थात महिला सशक्तिकरण सामाजिक विकास का मूल मंत्र है। मध्यप्रदेश की वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित लाल चौक थियेटर में अन्तरराष्ट्रीय व्यापार मेला में मध्यप्रदेश दिवस समारोह को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि इस बार अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का थीम महिला सशक्तिकरण है व मध्यप्रदेश का मण्डप भी इस पक्ष को बाखूबी उजागर करता है। श्रीमती सिंधिया ने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इस हकीकत को बहुत पहले पहचान कर लाडली लक्ष्मी योजना की शुरूआत की थी। आज देश के कई अन्य प्रदेश भी इसी तर्ज पर योजना बनाकर अमल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने महिला शिक्षा, बालिकाओं को सायकिल, किताबें, वर्दी सहित विवाह के लिए भी मुख्यमंत्री कन्यादान योजना जैसी कई परिणाममूलक योजनाएं आरम्भ की हैं जो आज महिलाओं को सशक्त बना रही हैं। महिला उद्यमियों के लिए भी मध्यप्रदेश सरकार ने विशेष पहल करते हुए योजनाएं लागू की हैं।श्रीमती सिंधिया ने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने कृषि को लाभ का धंधा बनाने की दिशा में योजनाबद्ध प्रयास किये जिसका परिणाम है कि विगत तीन वर्षों में लगातार कृषि उत्पादन में 24.99 प्रतिशत की वृद्धि अंकित की गई जो पूरे देश में प्रतिमान है। उन्होंने कहा कि हमारे मण्डप में इसे भी बाखूबी दर्शाया गया है। मण्डप में मध्यप्रदेश में बढ़ते औद्योगिकीकरण, पर्यटन और विकास के सभी आयामों को दर्शाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने सभी उद्यमियों विशेषत: महिला उद्यमियों का भी विशेष रूप से उल्लेख करते हुए उन्हें बधाई दी।वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने मण्डप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शासकीय एवं निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठानों को पुरस्कृत किया। शासकीय वर्ग में नवकरणीय ऊर्जा विभाग को श्रेष्ठ प्रस्तुति के लिए पुरस्कृत किया गया। विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री एस.आर. मोहंती ने यह पुरस्कार प्राप्त किया। मध्यप्रदेश पर्यटन को वित्तीय वर्ग में यह पुरस्कार दिया गया। निजी क्षेत्र में शक्ति पम्प इंदौर तथा फैन्सी ग्लोबल ग्वालियर को पुरस्कृत किया गया। जूरी स्पेशल पुरस्कारों में ग्वालियर से बत्तो बाई गुड़िया, मध्यप्रदेश दुग्ध संघ तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को पुरस्कृत किया गया।सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उर्मिला पांडे ने बुन्देली लोक संगीत तथा प्रख्यात कथक नृत्यांगना रागिनी मख्खर ने समूह के साथ कथक की प्रस्तुति दी।इस अवसर पर प्रमुख वाणिज्य एवं उद्योग मोहम्मद सुलेमान, लघु उद्योग निगम के प्रबंध संचालक अनुपम राजन, मध्यप्रदेश के आवसीय आयुक्त आर.के. चतुर्वेदी तथा भारतीय व्यापार मेला संघ के कार्यकारी निदेशक मलय श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

सहकारिता में सहकारिता का पहला प्रयोग मध्यप्रदेश में

विंध्य हर्बल' उत्पाद सांची पार्लर में भी मिलेंगे एम पी के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोपाल में विंध्य हर्बल' एवं सांची' उत्पादों के नये उत्पादों की श्रृंखला का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि वनोपज को वनौषधि में परिवर्तित करने और विंध्य हर्बल' ब्रांड की बाजार में प्रभावी प्रस्तुति से उत्पादों का विस्तार होगा। साथ ही दूध उत्पादन बढ़ने के कारण नये उत्पादों को भी बाजार में उतारना जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के वनोपज संग्राहक आदिवासी परिवारों और दुग्ध उत्पादकों के व्यापक हित में सहकारिता के भीतर सहकारिता का जो प्रयोग प्रदेश में किया है वह अनोखा है। उन्होंने कहा कि इस पहल से स्वास्थ्य और रोजगार दोनों मिलेंगे। यह आयोजन मध्यप्रदेश लघु वनोपज संघ और मध्यप्रदेश डेयरी फेडरेशन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था। इस अनूठी पहल के फलस्वरूपविन्ध्य हर्बल' उत्पाद अब सांची पार्लर में भी उपलब्ध होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सहकारिता के भीतर सहकारिता' के सिद्धांत को अमल में लाकर मध्यप्रदेश ने देश में एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है। दो सहकारी संस्थाओं ने मिलकर यह अनूठा प्रयास किया है। इस संयुक्त प्रयास से प्रदेश के लाखों ग्रामीणों और वनवासियों को लाभ मिलेगा। श्री चौहान ने कहा कि आदिवासी परिवार वन संपदा के दोहन पर निर्भर रहते हैं। राज्य सरकार की जिम्मेदारी है कि कैसे उन्हें सर्वाधिक लाभ मिले। वन संपदा के उचित दोहन से ही यह संभव है। उन्होंने कहा कि वनोपजों का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है। उन्होंने कहा कि वन संपदा और वनवासियों के बीच जो सहकारिता का संबंध होता है यदि वनवासी नहीं होंगे तो जंगल भी नहीं बचेंगे। श्री चौहान ने विंध्य हर्बल के उत्पादों की मार्केटिंग पर जोर देते हुये कहा कि गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता। वन मंत्री सरताजसिंह ने कहा कि विंध्य हर्बल उत्पादों के अंतर्राष्ट्रीय पहचान बनने की पूरी संभावना है। मार्केटिंग नेटवर्क बढ़ाने पर जोर देते हुये श्री सिंह ने कहा कि वनोपज आधारित आजीविका के साधन बढ़ाने के लिये वन संरक्षण भी जरूरी है।पशुपालन मंत्री अजय विश्नोई ने कहा कि पशु उपचार के लिये विंध्य हर्बल'के उत्पादों की पशुपालन विभाग द्वारा सीधे खरीदी की जायेगी। उन्होंने कहा कि सांची के 3700 मिल्क विक्रय केन्द्र हैं। इन्हीं का उपयोग विंध्य हर्बल के उत्पाद प्रदर्शित करने के लिये किया जायेगा। उन्होनें बताया कि सांची बूथ को नया आकर्षक रूप दिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश लघु वनोपज संघ के लोगो (पहचान चिन्ह) और नये उत्पादों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने डेयरी फेडरेशन की ओर से प्रदेश के नागरिकों के लिये एडवांस कार्ड' को ऑन लाइन प्राप्त करने की सुविधा का लोकार्पण किया। पहला एडवांस कार्ड मुख्यमंत्री के नाम बनाया गया। विंध्य हर्बल उत्पादों में शहद, च्यवनप्राश, चरम शक्ति पोष्टिक चूर्ण, त्रिफला चूर्ण, मूसली चूर्ण, अर्जुन हर्बल चाय, ब्रम्ह पुष्पी सिरप, आंवला जूस, तुलसी सिरप, विंध्य पेन ऑयल, केशराज ऑयल और बाम शमिल है। इन उत्पादों को प्रदेश में ही स्थापित वनोषधी प्रसंस्करण केन्द्रों में ही तैयार किये गये हैं। पशुओं के स्वास्थ्य के लिये आठ उत्पादों की श्रृंखला शुरू की गयी है। विंध्य डायजेस्टो वेट चूर्ण, विंध्य कफ वेट चूर्ण, विंध्य एंटी डायरो वेट चूर्ण, विंध्य लैक्टो वेट चूर्ण, विंध्य सेप्टो वेट चूर्ण, विंध्य यूरिनो वेट टेबलेट, विंध्य हिंग्वाष्टक वेट चूर्ण, विंध्य डर्मो वेट चूर्ण शामिल हैं। श्री विश्वास सारंग ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह के रूप में नये उत्पाद भेंट किये।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

जैविक खेती के लिए हर साल 10 ग्राम पुरस्कृत होंगे

मध्यप्रदेश में इस वित्त वर्ष में जैविक खेती के प्रोत्साहन के लिए 14 करोड़ 25 लाख रुपए व्यय किए जाएंगे। शत-प्रतिशत जैविक खेती करने वाले ग्रामों को मुख्यमंत्री खेत तीर्थ के रूप में विकसित करने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा चुकी है। इसके साथ ही प्रतिवर्ष 10 जैविक ग्राम पुरस्कृत करने का निर्णय भी लिया गया था। प्रत्येक संभाग से एक जैविक ग्राम चयनित करना प्रस्तावित है। यह जानकारी मुख्य सचिव अंटोनी डिसा की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में दी गई।मुख्य सचिव श्री डिसा ने प्रदेश में जैविक खेती के प्रोत्साहन के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी प्राप्त की। प्रदेश के 16 जिले में जैविक खेती प्रोत्साहन योजना का क्रियान्वयन हो रहा है। विभागीय वेबसाइट पर भी जैविक खेती करनेवाले कृषकों का नाम एवं विवरण दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है।बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त आर.के. स्वाई, प्रमुख सचिव कृषि राजेश राजौरा और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

स्वच्छता के गुण को जीवन में उतारें

बाल स्वच्छता मिशन का शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि स्वच्छता के गुण को जीवन में उतारें। स्वास्थ्य के लिये स्वच्छता महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री चौहान शासकीय रशीदिया स्कूल बरखेड़ी भोपाल में बाल स्वच्छता मिशन का शुभारंभ कर रहे थे। उन्होंने स्कूल की बाल केबिनेट के प्रस्ताव पर परिसर में स्थित स्कूलों के लिये संयुक्त भवन बनाने की घोषणा की।मुख्यमंत्री चौहान ने बाल केबिनेट के प्रस्ताव के आधार पर स्कूल परिसर में बाउन्ड्री- वॉल बनवाने, खेल मैदान विकसित करने और स्कूल में व्यावसायिक शिक्षा की व्यवस्था करने की घोषणा की। उन्होंने बच्चों से कहा कि जीवन में मेहनत करें और आगे बढ़ें। दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं है। स्वच्छ रहेंगे तो स्वस्थ रहेंगे। स्वस्थ रहने के लिये व्यायाम और खेल में भाग लें। अपने घर, परिवार और मोहल्ले में स्वच्छता पर ध्यान दें। प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ें। उन्होंने कहा कि अगले एक साल में सभी स्कूलों में शौचालय बनवाये जायेंगे। बच्चों की उच्च शिक्षा में कोई बाधा नहीं आने दी जायेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने आधुनिक भारत के विकास की नींव रखी थी।स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री दीपक जोशी ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिये स्वच्छता जरूरी है। स्वच्छ भारत के लिये स्वच्छ मध्यप्रदेश बनायें। सांसद श्री आलोक संजर ने कहा कि शारीरिक स्वच्छता के साथ वैचारिक और मानसिक स्वच्छता भी जरूरी है। बच्चे विद्यालय और घरों में स्वच्छता का ध्यान रखें। विधायक श्री सुरेन्द्रनाथ सिंह ने स्कूल परिसर की आवश्यकताओं की जानकारी दी। स्कूल की बाल केबिनेट की प्रधान कुमारी दीक्षा चौहान ने स्वागत भाषण दिया। केबिनेट के प्रवक्ता श्री अजय धुर्वे ने निर्णयों की प्रस्तुति की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान का छात्रसंघ पदाधिकारियों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्वच्छता का संदेश देने के लिये बच्चों के हाथ धुलवाये।बाल चौपाल में मुख्यमंत्रीमुख्यमंत्री चौहान स्कूल परिसर में बाल चौपाल में भी शामिल हुए। चौपाल का आयोजन करने वाली आँगनवाड़ी क्रमांक 596 और 602 के लिये मुख्यमंत्री ने एक-एक लाख रूपये की घोषणा की। उन्होंने बाल चौपाल में चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा फेंसी ड्रेस और चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। श्री चौहान ने परिसर में वृक्षारोपण किया। साथ ही शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की कक्षाओं का निरीक्षण भी किया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

साँची उत्पादों के दाम  घटे

भोपाल दुग्ध संघ 16 नवम्बर से साँची उत्पादों के दाम घटाने जा रहा है। साँची श्रीखण्ड, लस्सी, प्रो-बॉयोटिक दही और नमकीन मठ्ठा के मूल्य में एक रुपये प्रति पैकेट की कमी की जा रही है। साँची पेड़ा के दाम 10 रुपये प्रति किलो कम किये जायेंगे।नई दरों के अनुसार 250 ग्राम पेड़ा 80 से घटकर 75 रुपये, 500 ग्राम 150 से 145 रुपये और एक किलोग्राम का मूल्य 300 से 290 रुपये किया जा रहा है। दही 200 ग्राम का मूल्य 20 से घटाकर 19 रुपये और नमकीन मठ्ठा 200 मिली लीटर का दाम 8 से घटाकर 7 रुपये किया जायेगा। श्रीखण्ड का 100 ग्राम का कप 20 के स्थान पर 19 रुपये और 500 ग्राम का पैकेट 85 के स्थान पर 80 रुपये में मिलेगा। लस्सी का ग्लास 20 के स्थान पर 19 रुपये किया जायेगा। साँची घी का 15 किलो टिन 6,000 के स्थान पर अब 5,850 रुपये में मिलेगा।दुग्ध संघ द्वारा इसके पूर्व विगत एक नवम्बर से साँची घी के एक लीटर पेक की कीमत 400 से घटाकर 380 रुपये की जा चुकी है। साँची छेना खीर की दर विगत 11 अक्टूबर से 25 रुपये प्रति कप से घटाकर 22 रुपये की गई है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

पटवा हुए 90 के

पूर्व मुख्यमंत्री सुन्दरलाल पटवा को आज उनके 90वें जन्म-दिवस पर राज्यपाल श्री रामनरेश यादव, विधानसभा अध्यक्ष श्री सीताशरण शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अनेक वरिष्ठ राजनेताओं और मंत्रीगण एवं हजारों लोगों ने उनके निवास पहुँचकर बधाई दी।श्री पटवा ने अपने जन्म-दिवस पर मिली शुभकामनाओं का धन्यवाद देते हुए कहा कि सबका स्नेह और मंगल कामनाएँ उनका संबल है। उन्होंने सभी को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि श्री पटवा की प्रशासनिक दक्षता, निर्णय क्षमता और संगठन क्षमता बेजोड़ है। उनमें जीवटता से कार्य करने की अदभुत क्षमता है। उनका मार्गदर्शन हमेशा मिलता रहता है। वे हमेशा आम आदमी के विकास के पक्षधर रहे। राज्य सरकार उनकी इसी परम्परा को आगे बढ़ा रही है। मध्यप्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिये लगातार काम कर रहे हैं।विधानसभा अध्यक्ष सीताशरण शर्मा ने कहा कि देश में नई राजनीतिक संस्कृति की नींव श्री पटवा ने रखी। उनका मार्गदर्शन हमारा उत्साह बढ़ाता है। पूर्व मुख्यमंत्री श्री कैलाश जोशी ने कहा कि श्री पटवा का स्नेह और आशीर्वाद निरंतर मिलता रहा है। उनके अनुभव का लाभ हमेशा मिला है। सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश की राजनीति में श्री पटवा का महत्वपूर्ण योगदान है। उनकी संकल्प शक्ति और दृढ़ इच्छा शक्ति सबको राह दिखाती है। आरंभ में स्वागत भाषण पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री श्री सुरेन्द्र पटवा ने दिया।कार्यक्रम में श्री पटवा के जीवन दर्शन पर लिखी पुस्तक प्रेरक राजदर्शन का विमोचन किया गया। श्री पटवा के जीवन पर केन्द्रित डाक्यूमेन्ट्री फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान तथा उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान ने श्री पटवा को पुष्पगुच्छ भेंट किये तथा शॉल पहनाकर जन्म दिन की बधाई दी।कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, वित्त मंत्री श्री जयंत मलैया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री कुसुम महदेले, वन मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार, लोक निर्माण मंत्री सरताज सिंह, राजस्व मंत्री रामपाल सिंह, स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री दीपक जोशी, राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष बाबूलाल जैन, पूर्व केन्द्रीय मंत्री विक्रम वर्मा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरिफ बेग, पूर्व मंत्री कैलाश चावला, मेघराज जैन, पूर्व मंत्री रंजना बघेल, अरविंद मेनन भी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

इंजीनियर  देश-प्रदेश के विकास में योगदान दें

मुख्य सचिव अंटोनी डिसा ने देश के इंजीनियरों के प्रेरणा-स्त्रोत भारत रत्न डा. मोक्ष गुण्डम विश्वैसरैया का पुण्य-स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने सीमित साधनों से उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त की। बड़े- बड़े पुल और बाँधों का निर्माण अपने अदभुत तकनीकी कौशल से कर देश के विकास को गति दी। मुख्य सचिव ने कहा कि युवा इंजीनियर्स डॉ. विश्वैसरैया के जीवन से प्रेरणा लेकर देश के विकास में अपना योगदान दें। मुख्य सचिव रीवा में शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोह का समापन कर रहे थे।श्री डिसा ने कहा कि स्वर्ण जयंती समारोह हर्ष मनाने के अवसर के साथ ही चिंतन और मनन का भी अवसर है। प्रतिस्पर्धी अर्थ-व्यवस्था में यदि हम लगातार आगे नहीं बढ़े तो पिछड़ जायेंगे। श्री डिसा ने कहा कि प्राचार्य, प्रोफेसर सहित कालेज प्रबंधन यह तय करें कि कालेज में शिक्षा का उत्तम वातावरण निर्मित हो। छात्र पढ़े- सीखें और व्यवहारिक ज्ञान भी प्राप्त करें। एल्यूमिनाय एसोसिएशन वर्तमान और पूर्व छात्रों के बीच सेतु का कार्य करें।मुख्य सचिव ने आयोजन पर कालेज प्रबंधन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्वर्ण जयंती समारोह किसी भी संस्था के लिये गौरव का विषय होता है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि कॉलेज के छात्रों ने न केवल इंजीनियरिंग से जुड़े अपितु प्रशासनिक, शैक्षणिक, औद्योगिक, राजनैतिक और वैज्ञानिक क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त कर रीवा और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।प्रारंभ में श्री डिसा ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना और म.प्र. गान की प्रस्तुति की गई। इंजीनियर श्री राजेन्द्र शर्मा ने स्वागत उदबोधन दिया। प्राचार्य श्री डी.के. सिंह ने कालेज का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। पूर्व छात्र एवं एल्यूमिनाय एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री एस.के. दीक्षित प्रतिनिधि श्री सुधीर देवसर एवं पुष्प शर्मा ने भी संबोधित किया।मुख्य सचिव ने कॉलेज परिसर में भारत रत्न डा. विश्वेसरैय्या की प्रतिमा और उनकी स्मृति में ग्यारह लाख की लागत से निर्मित वाटिका का लोकार्पण किया। श्री डिसा ने स्मारिका का विमोचन भी किया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मध्यप्रदेश में इंटीग्रेटेड सॉलिड वेस्ट मेनेजमेंट सिस्टम पर अमल होगा

स्वच्छ भारत के लिए मध्यप्रदेश में वेस्ट मेनेजमेंट सिस्टम मध्यप्रदेश के 377 शहरी नगरीय निकायों के लिए इंटीग्रेटेड सॉलिड वेस्ट मेनेजमेंट सिस्टम स्थापित कर अमल किया जायगा। नगरीय निकायों को 25-26 क्लस्टर में विभाजित कर सिस्टम का क्रियान्वयन होगा। यह परियोजना निजी-जन भागीदारी (PPP) मोड पर संचालित होगी। परियोजना लागत का 70 प्रतिशत राज्य शासन और 30 प्रतिशत निजी क्षेत्र द्वारा राशि वहन किया जायेगा। यह जानकारी पिछले दिनों इंदौर में आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास संजय शुक्ला ने निवेशकों को दी।श्री शुक्ल ने निवेशकों को मध्यप्रदेश में वेस्ट मेनेजमेंट के संबंध में कुछ नगरीय निकायों द्वारा पीपीपी मोड द्वारा किये गये कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नगर परिषद नामली, सैलाना, गौतमपुरा, राजगढ़ (धार) और महेश्वर कचरामुक्त शहर घोषित हो चुके हैं। जन-भागीदारी से संचालित कार्यक्रम में चित्रकूट नगर पालिका भी इसमें शामिल है। कार्यक्रम में घर-घर से कचरे का संग्रहण, परिवहन, प्रोसेसिंग, आईईसी गतिविधियाँ और निर्वाचित जन-प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका दिखी है। इन्दौर नगर निगम ने भी पीपीपी मोड के जरिये ए टू जेड गुडगाँव प्रा.लि. के साथ इस दिशा में कार्य किया है। ग्वालियर नगर निगम भी निजी क्षेत्र की भागीदारी से कार्य कर रहा है।श्री शुक्ल ने निवेशकों को बताया कि मध्यप्रदेश सरकार ने विजन 2018 में सभी शहरी-नगरीय निकायों में सॉलिड वेस्ट मेनेजमेंट को अमल में लाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए सभी शहरों में घर-घर से कचरा एकत्रित कर उसका डिस्पोजल करवाया जायेगा। क्लस्टर आधारित प्रोजेक्ट में प्रत्येक 50-80 किलोमीटर परिधि के निकायों का एक क्लस्टर रहेगा, उसमें छोटे निकाय भी शामिल रहेंगे। श्री शुक्ल ने कहा कि शहरों में कचरा प्रबंधन आर्थिक एवं सामाजिक लाभ का विषय है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

देश-प्रदेश के विकास में श्रमिकों का महत्वपूर्ण योगदान

श्रमिकों के बच्चों के आवासीय श्रमोदय विद्यालय का शिलान्यासमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि देश और प्रदेश के विकास में श्रमिकों का महत्वपूर्ण योगदान है। राज्य सरकार ने श्रमिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिये कई योजनाएँ बनाई हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज यहाँ ग्राम मुगालिया छाप में निर्माण श्रमिकों के बच्चों के आवासीय श्रमोदय विद्यालय के शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। तीस करोड़ की लागत से बनने वाला यह आवासीय विद्यालय श्रमिकों के बच्चों के लिये देश का इस तरह का पहला विद्यालय होगा।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि इस स्कूल का नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर दीनदयाल श्रमोदय विद्यालय होगा। उन्होंने कहा कि मजदूर पंचायत के निर्णयों के बाद श्रमिक कल्याण की विभिन्न योजनाएँ जिनमें छात्रवृत्ति, प्रसूति सहायता, कन्या विवाह सहायता, आकस्मिक मृत्यु पर सहायता, उपचार के लिये सहायता जैसी योजनाएँ बनाई गई। अब राज्य, संभाग और जिला स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिताओं में चयनित होने वाले श्रमिकों के बच्चों को 10 हजार से लेकर 50 हजार तक की राशि दी जायेगी। निर्माण श्रमिकों को टूल किट खरीदने पर 50 प्रतिशत राशि भवन एवं अन्य संन्निर्माण कर्मकार मंडल देगा। पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों की स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं की कोचिंग के लिये सहायता राशि दी जायेगी। मजदूरों को सस्ता राशन एक रूपया किलो गेहूँ और एक रूपया किलो चावल उपलब्ध करवाया जायेगा। प्रदेश में गरीबों के लिये अगले पाँच साल में 15लाख मकान बनाये जायेंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चे शिक्षित बनें और देश-प्रदेश के विकास में योगदान करें। श्रमोदय विद्यालय मजदूरों के प्रतिभाशाली बच्चों को आगे बढ़ायेगा। इस आवासीय विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की व्यवस्था की जायेगी। इसका भवन एक साल में बनकर तैयार हो जायेगा। मध्यप्रदेश आज देश का सबसे अधिक विकास दर और सर्वाधिक कृषि विकास दर वाला प्रदेश है। उन्होंने गाँव मुगालिया छाप के किसानों की केचमेंट एरिया की समस्या का निराकरण करने तथा ग्राम में खेल के मैदान की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनायें तथा गाँव के हर घर में शौचालय बनवायें।श्रम मंत्री अंतरसिंह आर्य ने कहा कि इस आवासीय विद्यालय की घोषणा मजदूर पंचायत में की गई थी। राज्य सरकार ने श्रमिकों के कल्याण के लिये कई योजनाएँ बनाई हैं। आरंभ में स्वागत भाषण क्षेत्रीय विधायक श्री रामेश्वर शर्मा ने दिया। कार्यक्रम में सांसद श्री आलोक संजर, विधायक श्री सुरेन्द्र नाथ सिंह, विधायक श्री विश्वास सारंग, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना हिम्मत सिंह, भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री श्री सुलतान सिंह शेखावत, श्री आलोक शर्मा, प्रमुख सचिव श्रम श्री मुक्तेश वार्ष्णेय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्कूली बच्चे उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन श्रम आयुक्त श्री के.सी. गुप्ता ने किया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

रतलाम में बनेगा गोल्ड एवं ज्वेलरी पार्क

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि रतलाम को गोल्ड एवं ज्वैलरी पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। श्री चौहान ने मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में रामदेवरा को भी सम्मिलित किए जाने की घोषणा की। योजना में शामिल होने वाला यह 18वाँ तीर्थ-स्थल होगा। श्री चौहान रतलाम में निर्माण और विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में विभिन्न योजना में लाभांवित 161 हितग्राही को हित लाभ-पत्र भी वितरित किए।मुख्यमंत्री ने समारोह में 123 करोड 54 लाख रुपये के 16 कार्य का शिलान्यास और 73 करोड़ से अधिक की लागत के 52 कार्य का लोकार्पण किया। श्री चौहान ने जावरा नगर पालिका को विभिन्न कार्य के लिए एक करोड़ की राशि स्वीकृत की। उन्होंने जिले के शेष नगरीय निकाय को भी 50-50 लाख की राशि स्वीकृत की।मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले में बनने वाले मेडिकल कॉलेज के साथ ही 750 बिस्तर वाले सर्व-सुविधायुक्त अस्पताल का निर्माण किया जाएगा। रतलाम शहर की 23 में से 17 कॉलोनी को वैध भी घोषित किया। रतलाम में राजीव आवास में 848 आवास का निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया। उन्होंने ग्राम करमदी में 18.15 हेक्टेयर भूमि पर नमकीन क्लस्टर एवं अल्कोहल प्लांट 19.3 हेक्टेयर भूमि पर नवीन औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना का भी भूमि-पूजन किया। श्री चौहान ने रतलाम में प्रेस क्लब भवन के लिये 10 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।रतलामी नमकीन दुनिया में अपनी विशिष्ट पहचान बनाएमुख्यमंत्री चौहान ने रतलाम के ग्राम करमदी में बन रहे फूड पार्क में लगभग 22 करोड़ से निर्मित होने वाले नमकीन क्लस्टर का भूमि-पूजन किया। उन्होंने कहा कि रतलाम का नमकीन सर्वश्रेष्ठ बनकर उभरे और इसका स्वाद पूरी दुनिया में रतलाम के नाम से पहचाना जाये।रतलाम बनेगा फायनेंशियल हबमुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में कृषि के साथ साथ उद्योगों को बढ़ावा देने भारत सरकार द्वारा निर्मित किए योजना में दिल्ली-मुम्बई इण्डस्ट्रियल कारीडोर में मध्यप्रदेश के रतलाम को फायनेंशियल हब के रूप में विकसित किया जायेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि रतलाम के युवा मुख्यमंत्री स्व-रोजगार योजना में लघु एवं कुटीर उद्योग को प्रारंभ करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे। मुख्यमंत्री ने विभिन्न शासकीय विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।समारोह में स्कूल शिक्षा एवं जिला प्रभारी मंत्री पारस जैन, सांसद दिलीप सिंह भूरिया, सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक चैतन्य कश्यप, मथुरालाल डामर, डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय, महापौर शैलेन्द्र डागा सहित अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

वन्य-प्राणियों के प्रति  संवेदनशीलता की भावना विकसित करें

राज्यपाल यादव द्वारा वन्य-प्राणी संरक्षण सप्ताह का समापनभोपाल में मध्यप्रदेश के राज्यपाल राम नरेश यादव ने वन्य-प्राणी संरक्षण सप्ताह के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मानव और वन्य-प्राणियों के सह अस्तित्व में सदभावना को सुनिश्चित करने के रास्ते निकाले जाने चाहिए। वन्य-प्राणियों के संरक्षण के लिए सक्रिय जनसहयोग बुनियादी शर्त है। वनवासियों के हितों की रक्षा किये बिना और उनकी सहभागिता के बिना न तो वनों की रक्षा हो सकती है, और न वन्य-प्राणियों की।श्री यादव ने कहा कि वन्य प्राणियों के लिए संरक्षित क्षेत्र से लगे हुए गाँंवों में विकास के काम करने होंगे ताकि जंगलों पर लोगों और मवेशियों की निर्भरता कम हो। उन्होंने कहा कि केवल कानून से समाज की मानसिकता नहीं बदली जा सकती। समृद्ध वनों और वन्य-प्राणियों को बचाने के लिए समाज के सभी वर्गों, विशेष रूप से नई पीढ़ी में वन्य-प्राणियों के प्रति संवदेनशीलता, जागरूकता और करूणा की भावना विकसित करना आवश्यक है। श्री यादव नेे इस वर्ष प्रदेश के तीन बाघ रिजर्व को भारत सरकार द्वारा उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किये जाने और पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों की पुर्नस्थापना के लिए प्रदेश सरकार की प्रशंसा करते हुए उसे इन उपलब्धियों के लिए बधाई दी।राज्यपाल श्री यादव ने वन्य-प्राणी सुरक्षा और प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वन विभाग के 38 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वर्ष 2012 के वन्य-प्राणी संरक्षण पुरस्कार से सम्मानित किया। श्री यादव ने 15 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र भी प्रदान किये। राज्यपाल श्री यादव ने वन्य-प्राणी सप्ताह के दौरान वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में चित्रकला के 6 वर्ग में, रंगोली, फोटोग्राफी, वाद-विवाद, शिक्षक वाद-विवाद, निबंध, महाविद्यालयीन वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, सृजनात्मकता प्रतियोगिता और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को भी पुरस्कृत किया।वन राज्य मंत्री श्री जयसिंह मरावी ने कहा कि वन्य-प्राणियों का मानव जीवन में बड़ा महत्व है और वे हमारे लिए पूजयनीय भी हैं। उन्होंने कहा कि वनों के सिकुड़ते हुए क्षेत्र के कारण वन्य-प्राणी के अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा अस्तित्व वन्य-प्राणियों के अस्तित्व पर निर्भर है। श्री मरावी ने सरकार द्वारा वनों के संवर्धन और वन्य-प्राणियों की सुरक्षा के लिए उठाये गये कदमों का ब्यौरा देते हुए बताया कि समाज और सरकार का यह दायित्व है कि भविष्य में कोई भी वन्य-प्राणी विलुप्तता के कगार पर न पहुँचे। उन्होंने कहा कि वन्य-प्राणियों की भरी-पूरी समृद्ध विरासत हमें नई पीढ़ी को सौंपना है।मध्यप्रदेश राज्य विकास निगम के अध्यक्ष श्री गुरू प्रसाद शर्मा ने कहा कि हमारे देश में सम्राट अशोक के काल से वन्य प्राणियों के संरक्षण की परंपरा है। उन्होंने कहा कि वन्य-प्राणी प्रकृति संतुलन का एक बड़ा कारण है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में वानप्रस्थ की अवधारणा है जिसके चलते व्यक्ति न केवल आत्म चिंतन करता है, बल्कि वन्य-प्राणियों से तादात्मय भी कायम करता है।पूर्व में प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य-प्राणी डॉ. पी.के.शुक्ला ने स्वागत भाषण दिया। संचालक वन विहार राष्ट्रीय उद्यान श्री वी.पी.एस.परिहार ने आभार व्यक्त किया। प्रमुख सचिव वन श्री देवराज और प्रधान मुख्य संरक्षक श्री रमेश दवे भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। अंत में राज्यपाल एवं वन राज्य मंत्री तथा अन्य मंत्रियों को स्मृति-चिन्ह भेंट किये गये।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मेकिंग एमपी द टूरिस्ट स्टेट

अगर अभी इन्वेस्ट नहीं करेंगे, तो बाद में पछतायेंगे एमपी के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुरेन्द्र पटवा ने सेक्टोरल सेमिनार 'मेकिंग एमपी द टूरिस्ट स्टेट' में कहा कि मध्यप्रदेश ने टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिये पर्यटन नीति और भूमि निवर्तन की नीति में संशोधन किये हैं। उन्होंने कहा कि नई नीति में विलासिता कर में छूट दी गई है। नये होटलों में विलासिता कर में 8 वर्ष तक छूट रहेगी। इंदौर और भोपाल में यह छूट 5 वर्ष के लिये होगी। तीन हजार रुपये तक के किराये के कमरों पर विलासिता कर नहीं लगेगा। हेरिटेज होटलों में 10 वर्ष के लिये छूट की पात्रता होगी। श्री पटवा ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार की नीति और नीयत सच्ची है। अगर अभी इन्वेस्ट नहीं करेंगे तो बाद में आपको दुख जरूर होगा। श्री पटवा ने कहा कि प्रदेश में धार्मिक, वन्य और जल पर्यटन-स्थल पर्याप्त संख्या में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2013 में 6 करोड़ 21 लाख टूरिस्ट मध्यप्रदेश आये। श्री पटवा ने कहा कि प्रदेश में एयर कनेक्टीविटी बढ़ाने के प्रयास किये जा रहे हैं।मैं अपनी सभी फिल्म मध्यप्रदेश में ही बनाऊंगा : निर्देशक प्रकाश झाप्रसिद्ध फिल्म प्रोडयूसर एवं निर्देशक प्रकाश झॉ ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान मात्र एक टेलीफोन कॉल की दूरी पर रहते हैं। इससे समस्याओं का निराकरण त्वरित होता है। मैं अपनी सभी आगामी फिल्म मध्यप्रदेश में ही बनाऊंगा। उन्होंने कहा कि 4 फिल्म का निर्माण अतिशीघ्र भोपाल और आसपास शुरू करूंगा। श्री झॉ ने कहा कि केरवा में 22 एकड़ क्षेत्र में फिल्म स्टूडियो बना रहा हूँ। यहाँ पर फिल्मों और टेलीविजन सीरियल की शूटिंग हो सकेगी। उन्होंने कहा कि शूटिंग के लिये जो माहौल मध्यप्रदेश में है, वह देश में कहीं नहीं है। श्री झॉ ने कहा कि मध्यप्रदेश के टूरिज्म होटल फाइव-स्टार से कम नहीं हैं। यहाँ के कर्मचारी विनम्र और व्यवहार कुशल हैं।सचिव पर्यटन श्री हरिरंजन राव ने बताया कि मध्यप्रदेश में देश का सबसे ज्यादा वन क्षेत्र है। प्रदेश देश में टाईगर स्टेट के रूप में जाना जाता है। प्रदेश में 16 पर्यटन जोन बनाये गये हैं। यहाँ इन्वेस्टमेंट करने पर कई सुविधाएँ दी जायेंगी। पर्यटक स्थलों के पास पर्याप्त लेण्ड-बेंक उपलब्ध है। प्रदेश की नई ऐविएशन पॉलिसी भी बनाई जा रही है। श्री राव ने टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिये प्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे अन्य उपायों की जानकारी भी दी। फेडरेशन ऑफ होटल एण्ड रेस्टारेंट के पदाधिकारी एवं हास्पिटेलिटी के क्षेत्र में कार्य कर रहे श्री एस.एम. शेरवानी ने कहा कि होटल को भी आधारभूत संरचना में शामिल किया जाये।होटल एवं रेस्टारेंट एसोसिएशन के मेम्बर सुनीत कोठारी ने कहा कि टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिये प्रदेश में कनेक्टीविटी और राज्य की मार्केटिंग करना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि केपिटल सब्सिडी देने वाला मध्यप्रदेश पहला राज्य है। श्री कोठारी ने कहा कि इंट्रेस्ट सब्सिडी देने पर भी विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एनओसी और लायसेंस ऑनलाइन दी जायें।यस बेंक के सीईओ तुषार पाण्डेय ने कहा कि सोसायटी को टूरिज्म से जोड़ा जाये। सीईओ इण्डियन फेडरेशन ऑफ टूरिज्म श्री आशीष गुप्ता ने कहा कि मध्यप्रदेश को देश का एंट्री प्वांइट बनाया जाये। एमडी पर्यटन श्री राघवेन्द्र सिंह ने पर्यटन के विकास के लिये किये गये कार्यों की जानकारी दी। सभी प्रतिभागियों को पर्यटन की जानकारी संबंधी साहित्य भी उपलब्ध करवाया गया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

वन्य-प्राणियों के प्रति  संवेदनशीलता की भावना विकसित करें

राज्यपाल यादव द्वारा वन्य-प्राणी संरक्षण सप्ताह का समापनभोपाल में मध्यप्रदेश के राज्यपाल राम नरेश यादव ने वन्य-प्राणी संरक्षण सप्ताह के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मानव और वन्य-प्राणियों के सह अस्तित्व में सदभावना को सुनिश्चित करने के रास्ते निकाले जाने चाहिए। वन्य-प्राणियों के संरक्षण के लिए सक्रिय जनसहयोग बुनियादी शर्त है। वनवासियों के हितों की रक्षा किये बिना और उनकी सहभागिता के बिना न तो वनों की रक्षा हो सकती है, और न वन्य-प्राणियों की।श्री यादव ने कहा कि वन्य प्राणियों के लिए संरक्षित क्षेत्र से लगे हुए गाँंवों में विकास के काम करने होंगे ताकि जंगलों पर लोगों और मवेशियों की निर्भरता कम हो। उन्होंने कहा कि केवल कानून से समाज की मानसिकता नहीं बदली जा सकती। समृद्ध वनों और वन्य-प्राणियों को बचाने के लिए समाज के सभी वर्गों, विशेष रूप से नई पीढ़ी में वन्य-प्राणियों के प्रति संवदेनशीलता, जागरूकता और करूणा की भावना विकसित करना आवश्यक है। श्री यादव नेे इस वर्ष प्रदेश के तीन बाघ रिजर्व को भारत सरकार द्वारा उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किये जाने और पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों की पुर्नस्थापना के लिए प्रदेश सरकार की प्रशंसा करते हुए उसे इन उपलब्धियों के लिए बधाई दी।राज्यपाल श्री यादव ने वन्य-प्राणी सुरक्षा और प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वन विभाग के 38 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वर्ष 2012 के वन्य-प्राणी संरक्षण पुरस्कार से सम्मानित किया। श्री यादव ने 15 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र भी प्रदान किये। राज्यपाल श्री यादव ने वन्य-प्राणी सप्ताह के दौरान वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में चित्रकला के 6 वर्ग में, रंगोली, फोटोग्राफी, वाद-विवाद, शिक्षक वाद-विवाद, निबंध, महाविद्यालयीन वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, सृजनात्मकता प्रतियोगिता और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को भी पुरस्कृत किया।वन राज्य मंत्री श्री जयसिंह मरावी ने कहा कि वन्य-प्राणियों का मानव जीवन में बड़ा महत्व है और वे हमारे लिए पूजयनीय भी हैं। उन्होंने कहा कि वनों के सिकुड़ते हुए क्षेत्र के कारण वन्य-प्राणी के अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा अस्तित्व वन्य-प्राणियों के अस्तित्व पर निर्भर है। श्री मरावी ने सरकार द्वारा वनों के संवर्धन और वन्य-प्राणियों की सुरक्षा के लिए उठाये गये कदमों का ब्यौरा देते हुए बताया कि समाज और सरकार का यह दायित्व है कि भविष्य में कोई भी वन्य-प्राणी विलुप्तता के कगार पर न पहुँचे। उन्होंने कहा कि वन्य-प्राणियों की भरी-पूरी समृद्ध विरासत हमें नई पीढ़ी को सौंपना है।मध्यप्रदेश राज्य विकास निगम के अध्यक्ष श्री गुरू प्रसाद शर्मा ने कहा कि हमारे देश में सम्राट अशोक के काल से वन्य प्राणियों के संरक्षण की परंपरा है। उन्होंने कहा कि वन्य-प्राणी प्रकृति संतुलन का एक बड़ा कारण है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में वानप्रस्थ की अवधारणा है जिसके चलते व्यक्ति न केवल आत्म चिंतन करता है, बल्कि वन्य-प्राणियों से तादात्मय भी कायम करता है।पूर्व में प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य-प्राणी डॉ. पी.के.शुक्ला ने स्वागत भाषण दिया। संचालक वन विहार राष्ट्रीय उद्यान श्री वी.पी.एस.परिहार ने आभार व्यक्त किया। प्रमुख सचिव वन श्री देवराज और प्रधान मुख्य संरक्षक श्री रमेश दवे भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। अंत में राज्यपाल एवं वन राज्य मंत्री तथा अन्य मंत्रियों को स्मृति-चिन्ह भेंट किये गये।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

स्वच्छ भारत और स्वच्छ मध्यप्रदेश बनायें

मुख्यमंत्री श्र शिवराजसिंह चौहान ने आज यहाँ स्वच्छ भारत अभियान की शुरूआत छोला दशहरा मैदान और उसके समीप की बस्तियों शिवनगर, नवजीवन कालोनी में पहुँचकर की। उन्होंने बस्तियों में सफाई की और बस्तीवासियों को सफाई और स्वच्छता का संदेश देकर सफाई के लिये प्रेरित किया।श्री चौहान ने स्वच्छता की अपील करते हुए कहा कि जहाँ स्वच्छता होती है वहाँ ईश्वर का वास होता है। सुन्दरता, प्रसन्नता और समृद्धि के लिये स्वच्छता आवश्यक है। स्वच्छता से स्वास्थ्य ठीक रहता है। इसीलिये प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान शुरू कर स्वस्थ और समृद्ध भारत का रास्ता दिखाया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सबका कार्यक्रम है। सब मिलकर स्वच्छता का कार्य करें। भारत को बदलना है तो स्वच्छ भारत और स्वच्छ मध्यप्रदेश बनाना होगा। इसकी शुरूआत अपने घर और मोहल्ले, गाँव और शहर से करें। अपने आपको स्वच्छ रखें। प्रतिदिन स्नान करें और हाथ धोकर ही खाना खायें। उन्होंने बताया कि आगामी 15 अक्टूबर को मध्यप्रदेश में लाखों बच्चे हाथ धोयेंगे और स्वच्छता का संदेश देंगे। उन्होंने सप्ताह में कम से कम दो घंटे सफाई के लिये देने की अपील की। उन्होंने उपस्थित लोगों को स्वच्छता का संकल्प दिलवाया।महापौर कृष्णा गौर ने प्रधानमंत्री के संदेश का वाचन किया। विधायक विश्वास सारंग ने स्वागत भाषण में कहा कि इस सार्थक कार्यक्रम में पूरे मन से सहभागिता करें। कार्यक्रम में सांसद श्री आलोक संजर, क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती ममता तिवारी, श्री आलोक शर्मा, प्रमुख सचिव श्री एस. एन. मिश्रा, संभागायुक्त श्री एस. बी. सिंह सहित बड़ी संख्या में जन-प्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित थे।मंत्रालय में स्वच्छता की शपथमुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने आज मंत्रालय में अधिकारी-कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलवाकर स्वच्छ भारत अभियान की शुरूआत की।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान की शुरूआत आज से की है। उनके आव्हान पर प्रदेशवासी और सभी अधिकारी और कर्मचारी इस अभियान में भागीदारी कर रहे हैं। इस अभियान से समाज के अधिक से अधिक व्यक्ति जुड़ें। उन्होंने कहा कि संकल्प लें कि स्वच्छ भारत और स्वच्छ मध्यप्रदेश बनायेंगे। उन्होंने मंत्रालय के सामने सफाई कर अभियान की शुरूआत की। सांसद आलोक संजर भी उपस्थित थे। स्वच्छता अभियान में ममता मशाल जुलूसमुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहाँ जे.पी. अस्पताल में स्वच्छता अभियान के तहत ममता मशाल जुलूस का शुभारंभ किया। इसी तरह की मशालें प्रदेश की सभी बस्तियों में भेजी जायेंगी जो स्वच्छता और स्वास्थ्य के बारे में जागृति पैदा करेगी।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि स्वास्थ्य के लिये स्वच्छता पहली शर्त है। स्वच्छ भारत अभियान प्रदेश के हर नागरिक का कार्यक्रम है इसमें आगे आकर भागीदारी करें। प्रदेश के प्रत्येक विद्यालय में शौचालय बनाया जायेगा। स्वच्छता का संबंध मानसिकता से है। हर घर में शौचालय बनाने का अभियान चलाया जायेगा। मध्यप्रदेश को स्वच्छता के संबंध में आदर्श बनायें।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

सिंगरौली को बनाया जा रहा है पॉवर हब

मध्यप्रदेश बिजली क्षेत्र में आत्म-निर्भर होगामध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि राज्य सरकार ने प्रदेश में बिजली की बढ़ती हुई माँग को देखते हुए विद्युत उत्पादन तथा स्थापित क्षमता बढ़ाने को प्राथमिकता में शामिल किया है। उन्होंने कहा कि राज्य शासन का लक्ष्य है कि बिजली क्षेत्र में प्रदेश आत्म-निर्भर हो। सिंगरौली को पॉवर हब बनाया जा रहा है। श्री शुक्ल ने रीवा जिले के ग्राम पंचायत सूरा में 4 करोड़ 31 लाख लागत से स्थापित 6 विद्युत फीडर सेपरेशन, उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन के लोकार्पण करते हुए यह बात कही । श्री शुक्ल ने कहा कि सूरा ग्राम में फीडर सेपरेशन के लोकार्पण से 35 ग्राम के करीब 5 हजार उपभोक्ता सीधे लाभांवित होंगे। अब इन क्षेत्रों में लगातार 18 घंटे बिजली मिलेगी।श्री शुक्ल ने कहा कि राज्य में ऊर्जा क्षेत्र की वर्तमान चुनौतियों तथा संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए चरणबद्ध कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा उपभोक्ताओं को सुचारू विद्युत प्रदाय के साथ ही बिजली क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों के लिए कारगर कदम उठाये गये हैं। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश को बिजली उत्पादन की दिशा में आत्म-निर्भर बनाने के लिए द्रुत गति से कार्य कर रही है। प्रदेश में नई विद्युत परियोजनाओं की स्थापना को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। श्री शुक्ल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2013 से कृषि कार्य के लिए न्यूनतम 8 घंटे विद्युत आपूर्ति तथा ग्रामीण क्षेत्र के घरेलू उपभोक्ताओं को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति का लक्ष्य रखा गया है।ऊर्जा मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने विद्युत व्यवस्थाओं में आशातीत सफलता के लिए 25 हजार करोड़ रुपये का आवंटन उपलब्ध करवाया है। फीडर सेपरेशन कार्य को द्रुत गति से बढ़ाने के लिए अकेले रीवा जिले को 300 करोड़ रुपये उपलब्ध करवाये गए हैं। अधिकारियों को शत-प्रतिशत फीडर सेपरेशन कार्य को निर्धारित लक्ष्य अनुसार पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

राज्यों की रेंकिंग में मध्यप्रदेश नंबर वन

ई-लाड़ली को मिला प्लेटनिम अवार्ड केन्द्रीय इस्पात एवं खान मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने नई दिल्ली में ई-लाड़ली को प्लेटिनम अवार्ड दिया। यह अवार्ड महिला-बाल विकास मंत्री माया सिंह ने प्राप्त किया। इस अवसर पर आयुक्त महिला-बाल विकास श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव भी उपस्थित थीं। ई-लाड़ली लक्ष्मी वेबसाइट राज्यों की रेंकिंग में प्रथम है। द्वितीय गुजरात और महाराष्ट्र राज्य हैं।लाड़ली लक्ष्मी योजना को देशव्यापी मिली प्रसिद्धि के बाद अब उसके क्रियान्वयन को लेकर अपनाई गई तकनीक को देशव्यापी स्वीकार्यता मिली है। मध्यप्रदेश सरकार ने लाड़ली लक्ष्मी योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिये ई-लाड़ली लक्ष्मी वेबसाइट बनाई गई है। वेबसाइट के माध्यम से योजना के हितग्राहियों का बेहतर दस्तावेजीकरण होने के साथ ही इसका लाभ उठाना भी आसान हो सकेगा। वर्तमान में इस योजना में 18 लाख बालिका लाभान्वित हो रही हैं।स्कॉच फाउण्डेशन द्वारा देशभर में जन-कल्याणकारी योजनाओं के ई-क्रियान्वयन को लेकर किये गये अध्ययन और प्राप्त प्रविष्टियों के आधार पर 300 प्रोजेक्ट को चयनित किया गया था, जिनमें से 150 प्रोजेक्ट को स्कॉच आर्डर ऑफ मेरिट अवार्ड दिया गया था। इसमें महिला-बाल विकास विभाग की अनमोल और ई-लाड़ली का चयन हुआ था। यह अवार्ड 19 सितम्बर को दिया गया। इन 150 प्रोजेक्ट में से प्लेटिनम अवार्ड के लिये चयन में ई-लाड़ली वेबसाइट को उत्कृष्ट पाया गया। देश में यह वेबसाइट प्रथम तीन में चयनित की गई।केन्द्रीय इस्पात एवं खान मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने नई दिल्ली में इण्डिया हेबिटेट सेंटर में आज यह अवार्ड महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह को प्रदान किया। इस मौके पर स्कॉच फाउण्डेशन के चेयरमेन श्री समीर कोचर भी उपस्थित थे।उल्लेखनीय है कि महिला-बाल विकास विभाग के अलावा योजनाओं के ग्रामीण क्षेत्रों तक विकेन्द्रीकरण किये जाने पर योजना विभाग, समग्र समावेशी योजना के लिये ग्रामीण विकास विभाग तथा शिक्षा एवं नगरीय प्रशासन विभाग को स्कॉच आर्डर ऑफ मेरिट अवार्ड दिया गया है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

फ्यूचर ग्रुप करेगा मध्यप्रदेश में 2500 करोड़ का निवेश

लगभग 25 हजार लोगों को रोजगारभारत का अग्रणी व्यावसायिक समूह फ्यूचर ग्रुप मध्यप्रदेश में खाद्य प्र-संस्करण उद्योग तथा इसकी अधोसंरचना के विकास में 2500 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रहा है। इससे 6,400 लोगों को प्रत्यक्ष और 18 हजार से ज्यादा लोगों को परोक्ष रोजगार मिलेगा।फ्यूचर ग्रुप के मालिक श्री किशोर बियाणी ने हाल ही में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की मुम्बई यात्रा के दौरान उनसे मुलाकात की थी। उन्होंने भोपाल में भी मुख्यमंत्री से भेंट कर इस निवेश की इच्छा व्यक्त की। आगामी अक्टूबर में इंदौर में होने जा रहे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में इस निवेश के लिये करारनामे पर हस्ताक्षर किये जायेंगे।फ्यूचर ग्रुप द्वारा मध्यप्रदेश में खाद्य प्र-संस्करण उद्योग तथा इससे संबंधित अधोसंरचना के विकास के लिये इंदौर और भोपाल में संभावित स्थलों का निरीक्षण भी कर लिया गया है। अधोसंरचना में कोल्ड-चेन, ग्रीन-हाउस, ग्रेडिंग और पैकिंग सुविधा सहित अन्य व्यवस्थाएँ विकसित की जायेगी। उल्लेखनीय है कि फ्यूचर ग्रुप भारत का एक अग्रणी व्यावसायिक समूह है। फ्यूचर वेंचर इण्डिया लिमिटेड की नेट वर्थ 10 हजार 564 करोड़ से अधिक है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

जंगल -जंगल बात चली है पता चला है

वनविहार में एक से सात अक्टूबर तक विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन सुनीता दुबेवन्य-प्राणी सप्ताह-2012 के तहत वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, भोपाल द्वारा विश्व प्रकृति-निधि भारत के सहयोग से विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिये विभिन्न गतिविधियों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। एक अक्टूबर से सात अक्टूबर तक होने वाली इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य वन एवं वन्य-प्राणी संरक्षण के प्रति छात्र-छात्राओं और लोगों को जागरूक करना है।वन्य-प्राणी सप्ताह के दौरान वन विहार में एक अक्टूबर को 10.30 से 12.30 बजे तक चित्रकला प्रतियोगिता होगी। कक्षा एक से चार तक के बच्चों के लिये ‘मेरा प्रिय वन्य-प्राणी’, कक्षा पाँच से कक्षा आठ तक के बच्चों के लिये ‘भोपाल का प्राकृतिक सौंदर्य मेरी नजर में’, कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों के लिये ‘हमारे वन एवं वन्य-प्राणी’, ओपन केटेगरी में ‘राष्ट्रीय उद्यान में पर्यटन’ और मूक-बधिर लोगों के लिये उनके स्वयं की पसंद के विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता होगी।दो अक्टूबर को प्रातः 6 से 8.30 बजे तक पक्षी अवलोकन शिविर, 9 से 11 बजे तक रंगोली प्रतियोगिता और विद्यालयीन एवं महाविद्यालयीन विद्यार्थियों के लिये फोटोग्राफी कार्यशाला एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिता होगी। रंगोली प्रतियोगिता में कोई भी भाग ले सकता है।तीन अक्टूबर को प्रातः 6 से 8.30 बजे तक पक्षी अवलोकन शिविर, 10.30 बजे से ‘‘भोपाल शहर के समीप वन क्षेत्रों में विचरण कर रहे बाघों को पकड़ कर क्या अन्य वन क्षेत्र में छोड़ा जाना चाहिये या इन्हें यहीं रखना चाहिये’’ विषय पर विद्यालयीन वाद-विवाद प्रतियोगिता होगी। इसी दिन 11 बजे से शिक्षक कार्यशाला और वन्य-प्राणी संरक्षण में शिक्षकों की भूमिका पर कार्यक्रम भी होगा।चार अक्टूबर को प्रातः 6 से 8.30 बजे तक पक्षी अवलोकन शिविर तथा 11.30 बजे से शिक्षक वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता का विषय होगा ‘‘क्या बाघ संरक्षित क्षेत्रों के कोर-एरिया में पर्यटन होना चाहिये?’’पाँच अक्टूबर को प्रातः 6 से 8.30 बजे तक पक्षी अवलोकन शिविर के उपरांत 10.30 से 12.30 बजे तक निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। कक्षा पाँच से आठ तक के बच्चों के लिये विषय होगा ‘‘वन विहार, जैसा मैंने देखा अथवा मध्यप्रदेश के वन्य-प्राणी’’, कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं के लिये विषय होगा ‘‘मध्यप्रदेश में ईको-पर्यटन की संभावनाएँ अथवा राष्ट्रीय उद्यान एवं अभ्यारण्यों का निर्माण एक मानवीय आवश्यकता है’’। खुला वर्ग के लिये ‘‘महाविद्यालय एवं अन्य अल्प-कार्बन जीवन-शैली अथवा पारिस्थितिकीय तंत्र में वनों का महत्व’’ पर निबंध प्रतियोगिता होगी। ‘‘विकास ही पर्यावरण असंतुलन का कारण है?’’ विषय पर महाविद्यालयीन विद्यार्थी वाद-विवाद करेंगे।छह अक्टूबर को प्रातः 6 से 8.30 बजे तक पक्षी अवलोकन शिविर होगा। इसके पश्चात 10 बजे से स्कूली बच्चों के लिये सृजनात्मकता कार्यशाला एवं प्रतियोगिता का और कक्षा 9 से 12वीं तक के बच्चों के लिये क्विज काम्पटीशन का आयोजन किया जायेगा।वन्य-प्राणी संरक्षण सप्ताह के अंतिम दिन सात अक्टूबर को वन विहार में स्कूली बच्चों के लिये वन्य-प्राणियों पर आधारित फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता, खुला प्रश्न-मंच, फोटोग्राफी एवं पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा। इसके उपरांत प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह का आयोजन होगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

कंम्पयूटर  मेहनत और आगे बढ़ने का जुनून

सुनीता शर्माभिण्ड जिले के गोहद कस्बे में रहने वाले राजेश बसैया ने सोचा नहीं था कि सफलता उनके कदम चूमेगी। गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले राजेश ने अपनी मेहनत की दम पर बी.ए. एम.ए., पीजीडीसीए की पढ़ाई करने के बाद नौकरी के लिए बहुत कोशिश की किन्तु सफलता नहीं मिली।काम करने का जुनून और आगे बढ़ने की महत्वाकांक्षा के चलते उन्हें राह मिली। तीन साल पहले जिला अन्त्यावसायी सहकारी समिति ने शासन की अनुसूचित जाति स्व-रोजगार योजना में राजेश को कम्प्यूटर इकाई के लिए 50 हजार रुपए का ऋण उपलब्ध करवाया। इसमें 10 हजार रुपए का अनुदान भी शामिल था।सुखद जिंदगी की तमन्ना लेकर राजेश ने गंज बाजार गोहद में बसैया कम्प्यूटर सेंटर नाम से अपनी दुकान स्थापित की। धीरे-धीरे उनका कारोबार बढ़ा और आज राजेश कम्प्यूटर के संचालन बाजार में श्रेष्ठ व्यवसायियों में से एक हैं। सेंटर में कम्प्यूटर का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। कई प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इससे उनकी आय का जरिया बढ़ा है।व्यवहार-कुशल राजेश ने विकास की राह पर आगे बढ़ते हुए कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। राजेश ने बताया कि पहले वह पैसे के लिए मोहताज थे लेकिन आज स्वयं के पास चार पैसे हो गए हैं। उनके रहन-सहन और जीवन शैली में बदलाव आया है। लोगों की नजर में रूतबा बढ़ गया है। आज राजेश को नौकरी न मिल पाने का कोई मलाल नहीं है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

राशन हर वक्त

सरकार की हर योजना जो गरीबों के लिए बनाई जाती है वह भ्रष्टाचार, उपेक्षा और दलालों के बीच में दम तोड़ देती है। राशन की दुकानें गरीबों की मजबूरियों का बहुत बड़ा दुरुपयोग करती रही हैं। वहां भ्रष्टाचार सबसे अधिक है। दुकान एक घंटे के लिए खोलना और फिर बंद कर देना। इसके बाद फिर राशन न देना सामान्य घटनाएं थीं। राशन की दुकान में सबसे अधिक भ्रष्टाचार गांवों में होता रहा है। राशनों की दुकानों की तरह का हाल मनरेगा में हो रहा है। इस स्थिति को बदलने के लिए राज्य सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने इसे लागू करने की तैयारी पूरी कर ली है। अब पात्र परिवारों को पैसों की उपलब्धता के आधार पर राशन मिलने की सुविधा मिलेगी। मौजूदा नियम के मुताबिक पात्र परिवारों को एक रुपए किलो के हिसाब से हर माह 35 किलो गेहूं मिलता है। वर्तमान नियमों के तहत एक साथ संपूर्ण राशन लेना पात्र परिवारों की मजबूरी है। अब खाद्य विभाग के नई व्यवस्था के बाद किस्तों में 35 किलो राशन खरीद सकेंगे। इसके तहत राशन दुकान की अनिवार्यता भी खत्म की जा सकेगी। यह एक ऐसा सिस्टम होगा जिसमें किसी मजदूर को अपने घर से दूर जाने पर कोई तकलीफ नहीं उठाना होगी। अक्सर प्रवासी मजदूर अपने इस हक से वंचित ही रहे हैं।नई योजना लागू होने से पात्र कार्डधारक एटीएम की तरह कभी भी, कहीं से भी किसी भी उचित मूल्य की राशन दुकान से राशन ले सकेंगे। यह जानकारी खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री विजय शाह ने दी है। खाद्य विभाग की इस योजना से काला बाजारी भी खत्म होगी क्योंकि राशन थंब इंप्रेशन के माध्यम से केवल पात्र परिवारों को ही मिलेगा और उचित हकदार को उसका हक दिया जा सकेगा। यह एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी कदम कहा जा सकता है। राशन जैसी प्रक्रिया से भ्रष्टाचार हटाना एक बड़ी पेचीदी प्रक्रिया है। हो सकता है कि अज्ञानता इसमें शामिल हो। भ्रष्टाचार निरोध के कÞानून के क्रियान्वयन में अनियमितताएं भी एक बड़ी वजह है। लोगों को कÞानून से संबंधित जानकारी का न मिलना। इसकी वजह से कई जगहों पर लोगों को उनके लिए दी गई सरकारी सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं। उनके लिए हर योजना की स्थिति काला अक्षर बराबर बन कर रह जाती है। भारत में ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल नामक एक संस्था द्वारा किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि 62 प्रतिशत से अधिक भारतवासियों को सरकारी कर्मचारियों अधिकारियों को अपना काम करवाने के लिये रिश्वत या ऊचे दजर् के प्रभाव का प्रयोग करना पड़ता है। इस दौरान कई करोड़ की रिश्वत अलग-अलग कर्मचारियों को दी जाती है। इसमें वह भ्रष्टाचार शामिल नहीं हो जो उद्योगपतियों, एजेंटों, ठेकों आदि में फैला होता है। देश में भ्रष्टाचार तेजी से बढ़ रहा है। समय रहते इसे नहीं रोका गया तो यह पूरे देश को अपनी चपेट में ले लेगा। सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए संबंधित भ्रष्टाचार कर रही पूरी चेन जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए, ताकि कोई भ्रष्टाचार करने के बारे में सोचना ही बंद कर दे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मध्यप्रदेश को मिले तीन राष्ट्रीय अवार्ड

एस.जे.केबिनेट ने की सराहना मध्यप्रदेश को सूचना प्रौद्योगिकी तथा कृषि के क्षेत्र में मिले राष्ट्रीय अवार्डों की जानकारी आज यहाँ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न केबिनेट की बैठक में दी गई। केबिनेट ने इस उपलब्धि की करतल ध्वनि से सराहना की। मध्यप्रदेश को ई-भुगतान के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य के लिये गोल्ड अवार्ड और स्टेट ऑफ द ईयर का अवार्ड मिला है। इसी तरह कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिये प्रदेश को एग्रीकल्चर लीडरशिप अवार्ड 2012 मिला है।ई-भुगतान के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य के लिए मध्यप्रदेश को गोल्ड अवार्ड स्कॉच डेव्हलपमेंट फाउण्डेशन के कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री श्री सलमान खुर्शीद ने दिया। ई-भुगतान प्रणाली के साथ अन्य आई.टी. परियोजनाओं को सम्मिलित करते हुए मध्यप्रदेश को स्टेट ऑफ दि इयर अवार्ड भी दिया गया। यह अवार्ड आई.टी. सेक्टर में किये गये श्रेष्ठ कार्यों के लिये देश के सभी राज्यों और संस्थाओं में से सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि वाले राज्य को दिया जाता है। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में अब लगभग 87 प्रतिशत ई-भुगतान किया जा रहा है। लगभग पाँच लाख कर्मचारी, पाँच लाख वेण्डर और पेंशनरों को ई-भुगतान किया जा रहा है। वेण्डरों को ई-भुगतान करने वाला मध्यप्रदेश पहला राज्य है।मध्यप्रदेश को एग्रीकल्चर लीडरशिप अवार्ड 2012 कृषि क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिये एग्रीकल्चर टुडे पत्रिका द्वारा दिया गया है। कृषि मंत्री डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया कोे यह अवार्ड पिछले दिनों दिल्ली में केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री हरीश रावत ने दिया।कृषि क्षेत्र में नीति निर्माण में सशक्त पहल करने, कृषि प्रबंधन की उत्कृष्ट व्यवस्था, राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत फसल परिवर्तन, उन्नत बीज उत्पादन, जैविक खेती, देश में सर्वाधिक कृषि उत्पादन दर की उपलब्धि हासिल करने के लिए प्रतिष्ठित कृषि नेतृत्व अवार्ड के लिए मध्यप्रदेश का चयन किया गया। प्रदेश में कृषि के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई है और कृषकों के उत्थान के अनेक ठोस निर्णय लिये गये हैं। कृषि से जुड़े मुद्दों पर नीतिगत निर्णय लेने के लिए कृषि केबिनेट का गठन किया गया है। सहकारी बैंकों द्वारा कृषकों को शून्य ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

गंगा तक पहुंच रही खान नदी की गंदगी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इन्दौर नगर के बीचों-बीच से निकली खान नदी के शुद्धिकरण एवं विकास की 2720 करोड़ रुपये की परियोजना 10 सितम्बर को दिल्ली में केन्द्र सरकार के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। चौहान ने कहा है कि परियोजना स्वीकृत होने पर साढ़े चार-पांच साल के भीतर पूर्ण कर ली जायेगी। खान नदी शुद्धिकरण परियोजना संबंधी बैठक में लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन तथा संबंधित केन्द्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे। इस बैठक की पहल सुमित्रा महाजन ने की है। मुख्यमंत्री चौहान ने मंगलवार को राजधानी में प्रदेश के अधिकारियों की बैठक में खान नदी शुद्धिकरण की प्रस्तावित योजना की समीक्षा की। बताया गया कि खान नदी के दोनों तट पर बसे हजारों घरों की गंदगी तथा प्रदूषित जल सीधे नदी में पहुंचता है। सरस्वती तथा चद्रभागा नदियां भी इस नदी में मिलती हैं। खान नदी क्षिप्रा में मिलती है जो आगे चलकर चम्बल और यमुना से जुड़ते हुए गंगा में मिल जाती है। इस तरह नदी के प्रदूषण का दुष्प्रभाव क्षिप्रा तथा गंगा पर भी पड़ता है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

सतपुडा की रानी : पचमढ़ी

सतपुडा की रानी : पचमढ़ी म.प्र. के होशंगाबाद जिले में स्थित पचमढ़ी १०६७ मीटर ऊँचाई पर स्तिथ | यहाँ का तापमान सर्दियों में ४.५ डिग्री से. तथा गर्मियों में अधिकतम ३५ डिग्री से. होता हैं | यह मध्यप्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन हैं | यहाँ की विशेषता हैं कि आप यहाँ वर्ष भर किसी भी मौसम में जा सकता हैं | सतपुडा श्रेणियों के बीच स्थित होने के कारण और अपने सुन्दर स्थलों के कारण इसे सतपुडा कि रानी भी कहा जाता हैं | यहाँ घने जंगल, मदमाते जलप्रपात और पवित्र निर्मल तालाब हैं | यहाँ की गुफाएँ पुरातात्त्विक महत्त्व की हैं क्योंकि यहाँ गुफाओं में शैलचित्र भी मिले हैं | यहाँ की प्राक्रतिक संपदा को पचमढ़ी राष्ट्रिय उधान के रूप में संजोया गया हैं | यहाँ गौर, तेंदुआ, भालू, भैंसा तथा अन्य जंगली जानवर सहज ही देखने को मिल जाते हैं | इस क्षेत्र में घूमने के लिए आप पचमढ़ी से जीप या स्कूटर ले जा सकते हैं | जटाशंकर एक पवित्र गुफा हैं जो पंचमढ़ी कसबे से १.५ किमी दुरी पर हैं | यहाँ तक पहुचने के लिए आपको कुछ दूर तक पैदल चलने का आनंद उठाना पड़ेगा | मंदिर में शिवलिंग प्राक्रतिक रूप से बना हुआ हैं |यहाँ एक ही चट्टान पर बनी हनुमानजी की मूर्ति भी एक मंदिर में स्थित हैं | पास ही में हार्पर की गुफा भी हैं | पांडव गुफा महाभारत काल की मानी जाने वाली पॉँच गुफाएँ यहाँ हैं जिनमें द्रौपदी कोठरी और भीम कोठरी प्रमुख हैं | पुरातत्वविद मानते हैं कि ये गुफाएँ गुप्तकाल कि हैं जिन्हें बौद्ध भिक्षुओं ने बनवाया था | अप्सरा विहार से आधा किमी. कि दूरी पर स्थित हैं | ३५० फुट कि ऊँचाई से गिरता इसका जल एकदम दूधिया चाँदी कि तरह दिखाई पड़ता हैं | राजेन्द्र गिरी इस पहाडी का नाम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के नाम पर रखा गया हैं | डॉ. राजेन्द्र प्रसाद यहाँ आकर रुके थे | उनके लिए यहाँ रविशंकर भवन बनवाया गया था | इस भवन के चारों ओर प्रक्रति की असीम सुन्दरता बिखरी पड़ी हैं | हांडी खोह यह खाई है जो ३०० फिट गहरी है | यह घने जंगलों से ढँकी हैं और यहाँ कल-कल बहते पानी की आवाज़ सुनना बहुत ही सुकूनदायक लगता है | वनों के घनेपण के कारण जल दिखाई नहीं देता | पौराणिक सन्दर्भ कहते हैं कि भगवन शिव ने यहाँ एक बड़े राक्षस रूपी सर्प को चट्टान के निचे दबाकर रखा था | स्थानीय लोग इसे अंधी खोह भी कहते हैं जो अपने नाम को समर्थक करती हैं | यहाँ बने रेलिंग प्लेटफार्म पर से आप घटी का नज़ारा ले सकते हैं | प्रियेदार्शिनी प्वाइंट इस बिंदु पर से सूर्यास्त का द्रश्य बहुत ही लुभावना लगता हैं | तीन पहाडी शिखर बायीं तरफ चौरादेव, बीच में महादेव तथा दायीं और दायीं और धूपगढ़ दिखाई देते हैं | धूपगढ़ यहाँ कि सबसे ऊँची चोटी हैं | यह जमुना प्रताप के नाम से भी जाना जाता हैं | यह नगर से ३ किमी. कि दूरी पर स्थित हैं | मित्रों व् रिश्तेदारों के साथ पिकनिक मनाने के लिए यह एक आदर्श जगह हैं | अन्य आकर्षण यहाँ महादेव, चौरागढ़ का मंदिर, रिछागढ़, सुन्दर कुंड, इरन ताल, धूपगढ़, सतपुडा राष्ट्रिय उधान हैं | सतपुडा राष्ट्रिय उधान १९८१ में बनाया गया जिसका क्षेत्रफल ५२४ वर्ग किमी. हैं | यह प्राक्रतिक सौन्दर्य से भरपूर हैं यहाँ दिन या रात में रुकने के लिए आपको उधान के निदेशक से अनुमति लेना पड़ती हैं | इसके अलावा यहाँ कैथोलिक चर्च और क्राइस्ट चर्च भी हैं |

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

भोपाल में बनेगा राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास केन्द्र

मोटोराइज्ड ट्राइसिकल वितरण की शुरूआत भी मध्यप्रदेश से होगी मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 50 करोड़ रूपये लागत से राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास केन्द्र स्थापित किया जायेगा। केन्द्र के लिये केन्द्रीय बजट में घोषणा की जा चुकी है। यह जानकारी आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट के दौरान केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्री थावरचन्द गेहलोत ने दी। श्री गेहलोत ने इस केन्द्र सहित सामाजिक न्याय विभाग द्वारा मध्यप्रदेश को दी जा रही कोई 125 करोड़ रूपये की सौगातों की जानकारी भी दी।मुख्यमंत्री चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस राष्ट्रीय संस्थान के लिये भूमि आवंटन सहित अन्य कार्रवाई शीघ्र पूरी की जाये। सामाजिक न्याय मंत्रालय को प्रदेश से नि:शक्तजन तथा कमजोर वर्गों की योजनाओं के विस्तृत प्रस्ताव भेजे जायं। इस संबंध में अलग से समय लेकर केन्द्रीय सामाजिक न्याय मंत्री से मुलाकात भी की जाये।केन्द्रीय मंत्री गेहलोत ने बताया कि श्रवण-बाधित बच्चों के लिये सागर, हरदा, होशंगाबाद, सिवनी और देवास में पुनर्वास केन्द्र स्थापित करने के लिये विभाग द्वारा एक करोड़ 13 लाख रुपये स्वीकृत किये गये हैं। सामाजिक न्याय विभाग द्वारा नि:शक्तजन के लिये प्रदेश को करीब 350 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति स्वीकृत की गयी है। प्रदेश में नि:शक्तजन के लिये स्पोर्टस सेंटर बनाने की जानकारी भी दी गयी।प्रदेश के प्रत्येक जिले में केन्द्रीय सामाजिक न्याय विभाग द्वारा शिविर लगाकर करीब 15 हजार नि:शक्तजन को लाभान्वित किया जायेगा। प्रत्येक शिविर में 20-25 लाख के कृत्रिम अंग तथा उपकरण वितरित किये जायेंगे। देश में मोटोराइज्ड ट्रायसिकल वितरण की शुरूआत मध्यप्रदेश से की जायेगी। प्रदेश में वर्तमान में स्वीकृत 23 जिला विकलांग पुनर्वास केन्द्र को अभियान चलाकर अनुदान जारी किया जायेगा। नि:शक्तजन के लिये उज्जैन में 5 करोड़ रुपये की लागत से कृत्रिम अंग तथा उपकरणों के निर्माण की आधुनिक इकाई स्थापित की जायेगी। मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिये 40 करोड़ की लागत से बाबू जगजीवनराम छात्रावास बनाये जायेंगे। राज्य शासन प्रस्तुत ऐसे 20 छात्रावासों की स्वीकृति की जानकारी भी श्री गेहलोत द्वारा दी गयी।चर्चा के दौरान बताया गया कि मध्यप्रदेश से सामाजिक न्याय विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी को प्रशिक्षण के लिये जापान भेजा जायेगा।इस दौरान मुख्य सचिव अन्टोनी डिसा, अपर मुख्य सचिव अरूणा शर्मा, प्रमुख सचिव अनुसूचित जाति कल्याण जे.एन. मालपानी, प्रमुख सचिव आदिम-जाति कल्याण अशोक शाह और मुख्यमंत्री के सचिव विवेक अग्रवाल उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

Concerning officer to be punished for allowing encroachments and according building permission in la

madhyprdesh Chief Minister Shivraj Singh Chouhan has said that concerning officer will be held responsible for encroachments in the catchment area of the Upper Lake of Bhopal. Officer granting building permission in this area will also be punished. Shri Chouhan gave directives to chalk out practical long-term and short-term action plans for conservation, development and beautification of the Upper Lake and other lakes in the city and nearby areas.Shri Chouhan was reviewing works being carried out for lakes’ conservation and development here today. Urban Administration Minister Babulal Gaur, Mayor Krishna Gaur and Chief Secretary R. Parasuram were also present on the occasion. At the meeting, the Chief Minister also directed to take a concrete initiative to ensure conservation of all the urban and rural area reservoirs in entire state.Referring to aerial survey made by him recently, Shri Chouhan said that flow of water in Kolans and Uljhawan rivers has reduced. He said that a short-term action plan should be chalked out and implemented soon for deepening of these rivers, motivating farmers in the area to grow organic crops, treatment of sewer etc. Work of deepening of rivers should be completed before the next monsoon. Following this, a long-term action plan should be chalked out for beautification of the lake as per master plan, construction of viewpoints, development of new tourist attractions, construction of approach roads upto must-see places etc. the Chief Minister also directed to chalk out a detailed action plan for conservation and development of lakes in entire state.Urban Administration Minister Babulal Gaur put forth suggestions about stopping sewer water from falling in the lake and constant cleaning.Bhopal Divisional Commissioner Praveen Garg informed that as a result of adequate rainfall, Bhojtal of Bhopal has filled upto the brim. Minarets have been installed at the places till where water has filled up this year. Videography has also been carried out.At the meeting, Principal Secretary Urban Administration S.P.S. Parihar gave a presentation about efforts being made to conserve and develop Bhopal’s lakes. It was informed that there are 18 lakes including the Upper and Lower Lakes in and around Bhopal. Of these, 13 lakes are in the Municipal Corporation limits. These lakes’ area (except Kaliyasot and Ghora Pachhad dams) is about 8,994 hectares. The Upper Lake has the maximum area of 3100 hectares followed by Kolar (2850 hectare) and Halali (1625 hectare). The department has entrusted the work of survey of lakes and chalking out their master plans to SEPT University of Ahmedabad.SEPT University City Planner Abhijit Sabu informed the meeting that he has started this work since June this year. He informed that survey of the Upper Lake will be carried out as per about 14 thousand points following which an action plan for the lake’s beautification will be chalked out. Upper Lake’s catchment area is 361 square kilometers, where 88 villages are situated. Its 66 percent area is in Bhopal and 33 percent of Sehore district. The survey will include present depth of the lake, tourist places, use of surrounding lands, water quality, formation of silt, traffic situation etc. At the meeting, tourist facilites, constructin of guest house and development of recreational faicltiies at nearby lakes incouding Shahpura Lake, the Lower Lake, Kolar, Kerwa, Halali etc. were also discussed.Bhopal Municipal Corporation Chairman Kailash Mishra, Additional Chief Secretary Aruna Sharma, Additional Chief Secretary Madan Mohan Upadhyay, Principal Secretary to Chief Minister Manoj Shrivastava, Principal Secretaries Iqbal Singh Bains, raj Kishore Swai and Radhey Shyam Julaniya were also present on the occasion.

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

एमपी में प्रति व्यक्ति आय में 350 प्रतिशत से अधिक वृद्धि

दिनेश मालवीयबीते कुछ वर्षों से मध्यप्रदेश सरकार द्वारा कृषि के क्षेत्र में की जा रही पुरजोर कोशिशों के चलते मध्यप्रदेश ने कृषि विकास दर का नया इतिहास रच दिया है। केन्द्रीय सांख्यिकी संगठन, नई दिल्ली द्वारा वर्ष 2013-14 के अग्रिम अनुमान के अनुसार मध्यप्रदेश में कृषि विकास दर 24.99 प्रतिशत रही। इसमें पशुपालन भी शामिल है।उल्लेखनीय है कि कृषि के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य के लिये भारत सरकार द्वारा लगातार दो वर्ष से मध्यप्रदेश को प्रतिष्ठित कृषि कर्मण अवार्ड से नवाजा जा रहा है। वर्ष 2012-13 में प्रदेश की कृषि विकास दर 20.16 प्रतिशत तथा वर्ष 2011-12 में 19.85 प्रतिशत रही थी।कृषि क्षेत्र में आधार वर्ष 2004-05 में सकल घरेलू उत्पाद से आय 31238.30 करोड़ रुपये थी, जो वर्ष 2013-14 में बढ़कर 69249.89 करोड़ रुपये हो गई। इस प्रकार आधार वर्ष की तुलना में यह वृद्धि 121 प्रतिशत है। प्रदेश में वर्ष 2004-05 में गेहूँ का उत्पादन 73 लाख 27 हजार मीट्रिक टन था, जो वर्ष 2013-14 में बढ़कर 193 लाख मीट्रिक टन हो गया है। इसी तरह सोयाबीन उत्पादन 37 लाख 60 हजार मीट्रिक टन से बढ़कर 50 लाख मीट्रिक टन और चावल का उत्पादन 13 लाख 09 हजार मीट्रिक टन से बढ़कर 69 लाख 50 हजार मीट्रिक टन हो गया है। इन फसलों के अंतर्गत क्षेत्रफल 104 लाख 80 हजार हेक्टेयर से बढ़कर 140 लाख 15 हजार हेक्टेयर हो गया, जो 34 प्रतिशत अधिक है।उल्लेखनीय है कि वर्ष 2012-13 में सभी खाद्यान्नों में 278 लाख मीट्रिक टन का उत्पादन हुआ था। इसमें कुल गेहूँ 161 लाख मीट्रिक टन था। सकल अनाज के उत्पादन की वृद्धि में इस प्रकार मध्यप्रदेश गत वर्ष की तुलना में दोहरे अंक से ज्यादा की बढ़त हासिल करते हुए देश में सर्वाधिक कृषि उत्पादन वृद्धि वाला राज्य बना।नवाचारी योजनाएँकृषि के क्षेत्र में नवाचारों में भी मध्यप्रदेश आगे रहा है। विशेष रूप से उल्लेखनीय पहल जो मध्यप्रदेश में हुई उसमें जीरो प्रतिशत ब्याज पर कृषि ऋण, बीज उत्पादन सहकारी समितियों का विस्तार, गेहूँ, धान, मक्का, चने के खाद्यान्नों में बीज प्रतिस्थापन दर में उल्लेखनीय वृद्धि प्राप्त करना, कृषि केबिनेट का गठन, हलधर योजना के माध्यम से किसानों के खेतों में गहरी जुताई, रिज एण्ड फरो का वितरण, श्री पद्धति से धान उत्पादन, संकर मक्का का 90 प्रतिशत अनुदान पर किसानों को वितरण, यंत्रदूत ग्राम योजना में 139 ग्राम को विकसित किया जाना, उर्वरक के अग्रिम भंडारण की योजना, ई-उपार्जन जैसे अभिनव नवाचारों को विशेष रूप से मध्यप्रदेश में अपनाया गया। सिंचित क्षेत्र का भी तेजी से विस्तार हुआ, जिससे गेहूँ और अन्य सिंचित फसलों की उत्पादकता बढ़ी।आर्थिक विकासप्रति व्यक्ति आय प्रचलित मूल्यों परवर्ष प्रति व्यक्ति आय2004-05 15,4422005-06 16,6312006-07 19,0282007-08 20,9352008-09 25,2782009-10 28,6512010-11 32,4532011-12 37,9792012-13 44,9892013-14 54,030 केन्द्रीय सांख्यिकी संगठन द्वारा वर्ष 2013-14 के लिये जारी अग्रिम अनुमान के अनुसार मध्यप्रदेश की सकल राज्य घरेलू उत्पाद दर स्थिर मूल्यों पर 11.08 प्रतिशत है। देश के बड़े राज्यों में यह सबसे अधिक है। आधार वर्ष 2004-05 में मध्यप्रदेश का सकल घरेलू उत्पाद 112926.89 करोड़ था, जो वर्ष 2013-14 में बढ़कर 238526.47 करोड़ हो गया है। इस प्रकार आधार वर्ष की तुलना में वित्तीय वर्ष 2013-14 में राज्य सकल घरेलू उत्पाद में 111 प्रतिशत वृद्धि हुई है।प्रति व्यक्ति आयमध्यप्रदेश की प्रति व्यक्ति आय में आधार वर्ष की तुलना में 350 प्रतिशत से अधिक की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वर्ष 2004-05 में प्रचलित मूल्यों पर मध्यप्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 15 हजार 442 थी, जो वर्ष 2013-14 में बढ़कर 54 हजार 30 रुपये हो गई है। यह वृद्धि लगातार हर वर्ष होती आ रही है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

वल्र्डकप की सबसे छोटी ट्राफी

अमित कुईयासीहोर। आने वाले 18 सितम्बर को श्रीलंका में शुरु होने जा रहे वल्र्डकप 20-20 मैचों का रोमांच क्रिकेट प्रेमियों में दिखना अभी से शुरु हो गया है तो वहीं दूसरी ओर सीहोर के एक क्रिकेट प् रेमी ने इस वल्र्डकप ट्राफी की हुबहू चांदी की धातू में एक सबसे छोटी प्रतिकृति तैयार की है जो सबको चौका रही है। साथ ही यह भी माना जा रहा है कि यह ट्राफी शायद दुनिया की सबसे छोटी ट्राफी में भी शुमार हो। यह कारनामा किया है सीहोर के एक तीस वर्षीय सरार्फा व्यवसायी नितिन सोनी ने। सरार्फा व्यवसायी नितिन सोनी के अनुसार उन्होंने गुगल सर्च पर जाकर वल्र्डकप 20-20 की ओरिजनल ट्राफी आज से दो माह पूर्व देखी थी। जिसके बाद उनके दिल में तमन्ना जागी कि वह इस ट्राफी की हुबहू नकल तैयार करें। यह जज्बा मन में लिए श्री सोनी ने मात्र दो दिन में वल्र्डकप 20-20 की 2 सेमी लंबाई में एक छोटी प्रतिकृति तैयार कर सबको चौका दिया है। दो दिन में तैयारश्री सोनी इस वल्र्डकप ट्राफी को दुनिया की सबसे छोटी ट्राफी होने का दावा करते हैं उनके अनुसार 20-20 की यह ट्राफी उन्होंने महज दो दिन में तैयार की है। इस ट्राफी का कुल वजन 2 ग्राम 220 मिली ग्राम है और इसकी कुल लंबाई महज दो सेमी है। पहले भी किया कारनामाश्री सोनी इससे पहले वल्र्डकप क्रिकेट की हुबहू प्रतिकृति तैयार कर चुके हैं और उस वक्त भी उन्होंने इस ट्राफी को सबसे छोटा होने का दावा किया था, जो कोई खारिज नहीं कर सका। हालांकि यह दुखद पहलू है कि छोटे शहर से हुआ यह बड़ा काम राष्ट्रीय स्तर पर पहचान नहीं बना सका। मैन ऑफ द मैच को मिले मेरी ट्राफीसरार्फा व्यवसायी एवं प्रतिभाशाली सरार्फे की कारीगिरी में निपुर्ण नितिन सोनी बताते हैं कि उनका यह सपना है कि उनके द्वारा बनाई गई यह प्रतिकृति ट्राफी श्रीलंका में आगामी दिनों में आयोजित होने वाले वल्र्डकप 20-20 मैच के दौरान मैन ऑफ द मैच खिलाड़ी को यह ट्राफी दी जा सकें। जिसके लिए वह मप्र क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों से बात भी करेंगे। अमित का ये लेख उनके फेसबुक से साभार

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

आमिर खान ने कहा बेटियों को ताकत और बेटों को सही शिक्षा दें

मध्यप्रदेश में गौरवी अभियान का शुभारंभ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आर्थिक और राजनैतिक सशक्तिकरण के माध्यम से महिला सशक्तिकरण किया जा सकता है। मध्यप्रदेश इस दिशा में नेतृत्व करेगा। उन्होंने समाज से महिला सशक्तिकरण के लिये साथ देने का आव्हान किया। चौहान ने यह बात भोपाल में महिला सम्मान एवं संरक्षण के गौरवी अभियान के शुभारंभ समारोह में कही। समारोह की अध्यक्षता केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने की। कार्यक्रम में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता आमिर खान विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बेटियों के प्रति भेदभाव मानसिकता का दोष है। इसे बदलने के लिये सामूहिक प्रयास की जरूरत है। समाज में महिलाओं के प्रति नजरिया बदलने का अभियान चलाना होगा। गौरवी अभियान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मध्यप्रदेश में बेटियों को वरदान बनाने के लिये बेटी बचाओ अभियान शुरू किया गया। मुख्यमंत्री कन्यादान और लाड़ली लक्ष्मी जैसी अभिनव योजनाएँ बनाई गई जिन्हें अन्य प्रदेशों ने भी अपनाया। प्रदेश में स्थानीय निकायों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि घरेलू हिंसा को रोकने के लिये समाज को आगे आना होगा। प्रदेश में गौरवी अभियान के तहत वन स्टाप क्राइसिस रिज्यूलेशन सेंटर खोले जायेंगे। मध्यप्रदेश में महिला अपराध के मामले में 15 दिन के भीतर जाँच के बाद चालान प्रस्तुत करने की व्यवस्था की गई है। इस तरह के प्रकरणों में अपराधियों को समय-सीमा में कठोर सजा दिलाई गई है।डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि मध्यप्रदेश में गौरवी अभियान शुरू कर पूरे देश के सामने उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई अनूठी योजनाएँ शुरू की हैं जिन्हें देश में अपनाया जा सकता है। जिस प्रकार पोलियो को समाप्त किया गया है। उसी प्रकार खसरा, प्याज और कुष्ठ रोग भी समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार मध्यप्रदेश को पूरा सहयोग देगी। महिला सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। महिलाओं के सम्मान की रक्षा एक संवेदनशील विषय है। महिला सुरक्षा और संरक्षण के इस अभियान में सभी विभागों की भूमिका रहे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में स्वास्थ्य को एक बड़ा जन आंदोलन बनाने की जरूरत है। मध्यप्रदेश इस दिशा में पहल करें। उन्होंने कहा कि भोपाल में बन रहे एम्स को एम्स दिल्ली के समकक्ष बनाया जायेगा। इसे समय-सीमा में पूरा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि भोपाल का एम्स ऐसा अस्पताल है जहाँ एक पूरा परिसर आयुष को समर्पित है। सभी चिकित्सा पद्धतियों को एक साथ रखा गया है।प्रसिद्ध सिने अभिनेता-निदेशक आमिर खान अपने भाषण में कहा कि सत्यमेव जयते कार्यक्रम में पीड़ित महिलाओं को एक ही स्थान पर स्वास्थ्य, मनोचिकित्सीय, कानूनी और पुलिस सहायता देने का सुझाव आया था। इस विचार को एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने समर्थन दिया था। इस पर अमल करने में मध्यप्रदेश ने सबसे पहले पहल की, इसके लिये मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडलीय टीम बधाई की पात्र है। श्री आमिर खान ने कहा कि वे वन स्टॉप क्राइसिस रेजोल्यूशन सेंटर में पदस्थ होने वाले चिकित्सकों, कानूनी विशेषज्ञों, परामर्शदाताओं एवं अमले के प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेना चाहेंगे और उनसे संवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध अतिशीघ्र और पक्की कार्रवाई कर उन्हें दंड देने से ही महिलाओं के प्रति न्याय होगा और समाज में सुरक्षा का भाव आयेगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बेटियों को भावनात्मक, शारीरिक और मानसिक रूप से ताकत देना होगी। इसके अलावा बेटों को सही शिक्षा देने की शुरूआत करना होगी ताकि वे बहनों और महिलाओं का सम्मान और आदर करना सीखें। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि मध्यप्रदेश की यह पहल सफल होगी और इसमें लोगों का ज्यादा से ज्यादा सहयोग मिलेगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

कॉलेज कैम्पस में नो  स्मोकिंग

धूम्रपान करने पर लगेगा 200 रुपये का जुर्माना मध्यप्रदेश के महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को तम्बाकू सेवन से होने वाली बीमारियों से बचाने के लिये उच्च शिक्षा विभाग द्वारा महाविद्यालय परिसरों को धूम्रपान एवं तम्बाकू-मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया है। संस्थान के 100 गज के दायरे में किसी भी प्रकार के तम्बाकू उत्पादन बेचने एवं सेवन पर 200 रुपये तक जुर्माना हो सकता है। इस तरह की जानकारी का बोर्ड भी प्रत्येक महाविद्यालय के प्रवेश द्वार पर लगवाने के निर्देश प्राचार्यों को दिये गये हैं।संस्थान में अगर कोई धूम्रपान करते हुए मिलता है और और उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है, तो अर्थ-दण्ड संस्था प्रमुख से वसूला जायेगा। सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 4 के उल्लंघन में किये गये अपराधों के लिये प्राचार्य एवं शिक्षक कार्रवाई के लिये अधिकृत हैं। अर्थ-दण्ड के लिये निर्धारित प्रारूप की रसीद-बुक जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। अर्थ-दण्ड द्वारा वसूल की गई राशि भी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में जमा किया जाना है।अधिनियम 2003 में सभी सार्वजनिक स्थान जैसे शासकीय कार्यालय, मनोरंजन केन्द्र, पुस्तकालय, अस्पताल, स्टेडियम, होटल, शॉपिंग मॉल, कॉफी हाउस, निजी कार्यालय, न्यायालय परिसर, रेल्वे स्टेशन, बस स्टॉप, सभागृह, लोक परिवहन, शिक्षण संस्थान, टी-स्टॉल, ढाबा एवं अन्य सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान प्रतिबंधित है। इन स्थानों पर धूम्रपान करने वालों पर 200 रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मध्यप्रदेश  पुलिस आदर्श  बने

मुख्यमंत्री चौहान की नसीहत मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश की पुलिस आदर्श बल बने। देश में ही नहीं दुनिया में चर्चा हो कि पुलिस बल हो तो मध्यप्रदेश जैसा। श्री चौहान मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में 53 वीं राज्य स्तरीय पुलिस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन कर रहे थे। उन्होंने स्टेडियम के उन्नयन और नवीनीकरण की आवश्यकता भी बताई।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएँ जीवन के विकास के लिये बहुत जरूरी हैं। खेलने से शरीर स्वस्थ होता है। स्वस्थ शरीर ही सब धर्मों के पालन का माध्यम है। खेल प्रतियोगिताएँ टीम स्प्रिट की भावना पैदा करती है। उन्होंने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि जो हार गये हैं वे हार नहीं मानें, विजय के लिये निरंतर प्रयास जरूरी है।श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस कर्त्तव्य का निर्वहन लगातार निष्ठा और परिश्रम से करती है। राज्य की कानून एवं व्यवस्था को बेहतर रखने में सक्षम है। उपद्रवी तत्वों और अपराधियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई करती है। उन्होंने कहा कि पुलिस असामान्य परिस्थितियों में निरंतर संघर्षमय वातावरण में कार्य करती है। इसलिये यह जरूरी है कि बल के सभी सदस्य एक परिवार की तरह रहे। एक दूसरे की समस्याओं के समाधान में सहयोग करे। किसी को अकेलापन महसूस नहीं होने दे। उन्होंने कहा कि पुलिस बल की सभी आवश्यकताओं और समस्याओं के समाधान में वे सदैव साथ है।पुलिस महानिदेशक नंदन दुबे ने बताया कि 6 दिवसीय प्रतियोगिता में 576 खिलाड़ी ने भाग लिया। प्रतिभागियों में से राष्ट्रीय खेलों के लिये राज्य की टीम का चयन किया जायेगा। राष्ट्रीय खेलों में मध्यप्रदेश पुलिस के प्रदर्शन का गौरवशाली इतिहास है। राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मध्यप्रदेश पुलिस को 77 स्वर्ण, 89 रजत और 115 कांस्य पदक प्राप्त हुए हैं। आभार प्रदर्शन विशेष सशस्त्र बल के अपर महानिदेशक शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने किया। श्री चौहान ने प्रारंभ में खिलाड़ियों के मार्च पास्ट की सलामी ली और 100 एवं 800 मीटर पुरूष दौड़ का फायनल देखा।अंत में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार दिये गये।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

रिहाइशी इलाकों में अस्पताल खोलने में बाधा  नहीं

म.प्र नर्सिंग होम एसोसिएशन के सम्मेलन में मुख्यमंत्री चौहान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य सरकार लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ देने के लिये प्रतिबद्ध है। निजी क्षेत्र के सहयोग से स्वास्थ्य सेवाओं में अप्रत्याशित सुधार लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आदर्श स्थिति यह होगी कि प्रदेश के नागरिकों को प्रदेश में ही गुणवत्तापूर्ण विशेषज्ञ सुविधाएँ उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि निजी नर्सिंग होम और अस्पताल रिहायशी क्षेत्रों में खोलने पर कोई बाधा नहीं है लेकिन बायो मेडिकल वेस्ट का संपूर्ण प्रबंधन जरूरी है। श्री चौहान मध्यप्रदेश नर्सिंग होम एसोसिएशन के 12वें राज्य स्तरीय सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। यह सम्मेलन सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के प्रदाय पर विचार के लिये आयोजित किया गया था।श्री चौहान ने एसोसिएशन से कहा कि वह एक समिति बनाकर सरकार को एक महीने के अंदर सुझाव दे कि कौन से नियम-कानूनों को जनहित और नर्सिंग होम संचालन की दृष्टि से सरल किया जा सकता है। उन्होंने निजी नर्सिंग होम और अस्पताल संचालकों से आग्रह किया है कि वे चिकित्सकों की नई पीढ़ी को गाँव में सेवाएँ देने के लिये प्रेरित करें और इसके लिये अनुकूल वातावरण बनायें।श्री चौहान ने कहा कि निजी स्वास्थ्य संस्थाओं की भागीदारी से शिशु मृत्यु दर और मातृ मृत्यु दरों में तेजी से कमी लाई जा सकती है। इसके अलावा लिंग परीक्षण को हतोत्साहित करने, बेटी बचाओ अभियान आगे बढ़ाने, ममता अभियान जैसे स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी अभियानों में भी प्रभावी भागीदारी हो सकती है। श्री चौहान ने कहा कि डॉक्टरों की कमी को देखते हुए निजी क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज खुलना चाहिये लेकिन उन्हें अपनी प्रतिष्ठा बनाये रखना होगा। इसी प्रकार निजी नर्सिंग होम को भी सभी नैतिक मापदण्डों का ईमानदारी से पालन करना होगा। राज्य सरकार निजी नर्सिंग होम और अस्पताल की स्थापना और उनके संचालन में आने वाली बाधाओं को दूर करेगी।सांसद आलोक संजर और प्रमुख सचिव स्वास्थ्य प्रवीर कृष्ण ने भी विचार रखे। एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. एस.एम. होलकर ने सम्मेलन के उद्देश्यों की जानकारी दी। प्रदेश भर से आये नर्सिंग और निजी अस्पताल के संचालक सम्मेलन में उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रदूषण निवारण मंडल के अध्यक्ष डॉ. एन.पी. शुक्ला, एसोसिएशन के सचिव डॉ. विनोद जैन एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने विशेष स्मारिका का विमोचन किया। एसोसिएशन के सचिव डॉ. श्रीकांत जैन ने आभार व्यक्त किया। एसोसिएशन की ओर से अतिथियों को स्मृति-चिन्ह भेंट किये गये।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

सीएम हाउस में  मना रक्षा-बंधन पर्व

मुख्यमंत्री निवास पर आज रक्षा-बंधन का पर्व पारम्परिक उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को रक्षा-सूत्र बाँधने बड़ी संख्या में सभी वर्गों की बहनें पूजा की थाली सजाकर मुख्यमंत्री निवास पहुँची थीं।मुख्यमंत्री चौहान की कलाई सजाने बहनों की थालियाँ रंग-बिरंगी राखियों, हल्दी, कुमकुम, अक्षत, श्रीफल, मिठाइयों, साफा, पगड़ी से सजी थीं। श्री चौहान ने बड़ी बहनों से आशीर्वाद लिया और छोटी बहनों को स्नेह दिया। मुस्लिम बहनों ने भी मुख्यमंत्री को राखी बाँधी और उनकी लम्बी आयु की कामना की।इस अवसर पर विधायक सुरेन्द्रनाथ सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष आलोक शर्मा और मुख्यमंत्री श्री चौहान की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह उपस्थित थी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

एमपी में लगेगा तम्बाकू उत्पादों पर प्रतिबंध

तम्बाकू के उत्पाद सस्ते भले मिलते हों, पर उससे होने वाली बीमारियों का इलाज आम आदमी के बस के बाहर होता है। इससे परिवार पूरी तरह तबाह हो जाते हैं। तम्बाकू के उपयोग पर नियंत्रण के लिए इसके उत्पादों पर टैक्स बढ़ाकर मध्यप्रदेश की पहल को अन्य प्रांत सराहनीय मानते हैं। अब अन्य प्रांत भी यह नीति अपना रहे हैं। यह कहना है मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का। डॉ.मिश्रा ने यह बात विश्व स्वास्थ्य संगठन और स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा तैयार की गई ‘तम्बाकू से होने वाली बीमारियों का भारत पर आर्थिक बोझ’ रिपोर्ट जारी करते हुए पलाश होटल में कही। साथ ही उन्होंने प्रदेश में शीघ्र ही समस्त तम्बाकू उत्पादों पर प्रतिबंध लगाने की बात कही। वहीं, डॉ.नरोत्तम ने प्रदेश में लोगों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए माउथ फ्रेशनर और सादा पाउच के नाम पर बिकने वाली सामग्री की प्रयोगशाला में जांच करवाने की बात कही। उन्होंने कहा कि दो अलग पाउच में गुटका बेचने पर भी जल्द बैन लगाने के लिए वे सीएम से जल्द बात करेंगे।परिचर्चा को एमपी वोलेन्ट्री हेल्थ एसोसिएशन के निदेशक मुकेश सिन्हा, स्वास्थ्य आयुक्त पंकज अग्रवाल ने भी संबोधित किया। परिचर्चा स्वास्थ्य विभाग ने विश्व स्वास्थ्य संगठन, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और एसोसिएशन के सहयोग से की गई।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

बात तो साफ हुई कि मीडिया देवता नहीं है !

संजय द्विवेदी यह अच्छा ही हुआ कि यह बात साफ हो गयी कि मीडिया देवता नहीं है । वह तमाम अन्य व्यवसाय की तरह ही उतना ही पवित्र व अपवित्र होने और हो सकने की संभावना से भरा है । २०१० का साल इसलिए हमें कई भ्रमों से निजात दिलाता है और यह आश्वासन भी देकर जा रहा है कि कम से कम अब मीडिया के बारे में आगे की बात होगी । इस मायने में २०१० एक मानक वर्ष है जहाँ मीडिया बहुत सारी बनी-बनाई मान्यताओं से आगे आकर खुद को एक अलग तरह से परिभाषित कर रहा है । वह पत्रकारिता के मूल्यों, मानकों और परंपराओं का भंजन करके एक नई छवि गढ़ रहा है, जहाँ उससे बहुत नैतिक अपेक्षाएं नहीं पाली जा सकती हैं । मीडिया एक अलग चमकीली दुनिया है । जो इसी दशक का अविष्कार और अवतार है । उसकी जड़ें स्वतंत्रता आन्दोलन के गर्भनाल में मत खोजिए, यह बाजारवाद के नए अवतार का प्रवक्ता है । इसे मूल्यों, नैतिकताओं, परंपराओं की बेड़ियों में मत बांधिए । यह अश्वमेघ का घोड़ा है, जो दुनिया को जीतने के लिए निकला है । देश में इसकी जड़ें नहीं हैं । वह अब संचालित हो रहा है नई दुनिया के, नए मानकों से । इसलिए उसे पेडन्यूज के आरोपी से कोई उलझन, कोई हलचल नहीं है, वह सहज है । क्योंकि देने और लेने वालों दोनों के लक्ष्य इससे सध रहे हैं । लोकतंत्र की शुचिता की बात मत कीजिए । यह नया समय है, इसे समझिए, मीडिया अब अपने कथित ग्लैमर के पीछे भागना नहीं चाहता । वह लाभ देने वाला व्यवसाय बनना चाहता है । उसे प्रशस्तियाँ नहीं चाहिए, वह लोकतंत्र के तमाम खंभों की तरह सार्वजनिक या कारपोरेट लूट में बराबर का हिस्सेदार और पार्टनर बनने की योग्यता से युक्त है । मीडिया ने अपने कुरूक्षेत्र चुन लिए हैं । अब वह लोकतंत्र से, संवैधानिक संस्थाओं से, सरकार से टकराता है । उस पर सवाल उठाता है । उसे कारपोरेट से सवाल नहीं पूछने, उसे उन लोगों से सवाल नहीं पूछने जो मीडिया में बैठकर उसकी ताकत के व्यापारी बने हैं । वह सवाल खड़े कर रहा है बेचारे नेताओं पर, संसद पर जो हर पांच साल पर परीक्षा के लिए मजबूर हैं । वह मदद में खड़ा है उन लोगों के जो सार्वजनिक धन को निजी धन में बदलने की स्पर्धा में जुटे हैं । बस उसे अपना हिस्सा चाहिए । मीडिया अब इस बंदरबांट पर वाच डाग नहीं वह उसका पार्टनर है । उसने बिचौलिए की भूमिका से आगे बढ़कर नेतृत्व संभाल लिया है । उसे ड्राइविंग सीट चाहिए । अपने वैभव, पद और प्रभाव को बचाना है तो हमें भी साथ ले लो । यह चौथे खंभे की ताकत का विस्तार है । मीडिया ने तय किया है कि वह सिर्फ सरकारों का मानीटर है, उसकी संस्थाओं का वाच डाग है । आप इसे इस तरह से समझिए कि वह अपनी खबरों में भी अब कारपोरेट का संरक्षक है । उसके पास खबरें हैं पर किनकी सरकारी अस्पकालों की बदहाली की, वहाँ दम तोड़ते मरीजों की, क्योंकि निजी अस्पतालों में कुछ भी बड़बड़ या अशुभ नहीं होता । याद करें कि बीएसएनएल और एमटीएनएल के खिलाफ खबरों को और यह भी बताएं कि क्या कभी आपने किसी निजी मोबाइल कम्पनी के खिलाफ खबरें पढ़ी हैं । छपी भी तो इस अंदाज में कि एक निजी मोबाइल कंपनी ने ऐसा किया । शिक्षा के क्षेत्र में भी यही हाल है । सारे हुल्लड़-हंगामे सरकारी विश्वविद्यालयों, सरकारी कॉलेजों और सरकारी स्कूलों में होते हैं - निजी स्कूल दूध के धुले हैं । निजी विश्वविद्यालयों में सारा कुछ बहुत न्यायसंगत है । यानि पूरा का पूरा तंत्र, मीडिया के साथ मिलकर अब हमारे जनतंत्र की नियामतों स्वास्थ्य, शिक्षा और सरकारी तंत्र को ध्वस्त करने पर अमादा है । साथ ही निजी तंत्र को मजबूत करने की सुनियोजित कोशिशें चल रही हैं । मीडिया इस तरह लोकतंत्र के प्रति, लोकतंत्र की संस्थाओं के प्रति अनास्था बढ़ाने में सहयोगी बन रहा है, क्योंकि उनके व्यावसायिक हित इसमें छिपे हैं । व्यवसाय के प्रति लालसा में सारे मूल्यों को शीर्षासन करवा दिया है । मीडिया संस्थान, विचार के नकली आरोपण की कोशिशों में लगे हैं । यह मामला सिर्फ चीजों को बेचने तक सीमित नहीं है वरन पूरे समाज के सोच को भी बदलने की सचेतन कोशिशें की जा रही हैं । शायद इसीलिए मीडिया की तरफ देखने का समाज का नजरिया इस साल में बदलता सा दिख रहा है । इस साल की सबसे बड़ी बात यह रही कि सूचनाओं ने, विचारों ने अपने नए मुकाम तलाश लिए हैं । अब आम जन और प्रतिरोध की ताकतें भी मानने लगी हैं मुख्यधारा का मीडिया उनकी उम्मीदों का मीडिया नहीं है । ब्लाग, इंटरनेट, ट्विटर और फेसबुक जैसी साइट्स के बहाने जनाकांक्षाओं का उबाल दिखता है । एक अनजानी सी वेबसाइट विकिलीक्स ने अमरीका जैसी राजसत्ता के समूचे इतिहास को एक नई नजर से देखने के लिए विवश कर दिया । जाहिर तौर पर सूचनाएं अब नए रास्तों की तलाश में हैं । इनके मूल में कहीं न कहीं परंपरागत संचार साधनों से उपजी निराशा भी है । शायद इसीलिए मुख्यधारा के अखबारों, चैनलों को भी सिटीजन जर्नलिज्म नाम की अवधारणा को स्वीकृति देनी पड़ी । यह समय एक ऐसा इतिहास रच रहा है जहाँ अब परंपरागत मूल्य, परंपरागत माध्यम, उनके तौर-तरीके हाशिए पर हैं । असांजे, नीरा राडिया, डाली बिंद्रा, राखी सावंत, शशि थरूर, बाबा रामदेव, राजू श्रीवास्तव जैसे तमाम नायक हमें मीडिया के इसी नए पाठ ने दिए हैं । मीडिया के नए मंचों ने हमें तमाम तरह की परंपराओं से निजात दिलाई है । मिथकों को ध्वस्त कर दिया है । एक नई भाषा रची है । जिसे स्वीकृति भी मिल रही है । बिग बास, इमोशनल अत्याचार, और राखी का इंसाफ को याद कीजिए । जाहिर तौर पर यह समय मीडिया के पीछे मुड़कर देखने का समय नहीं है । यह समय विकृति को लोकस्वीकृति दिलाने का समय है । इसलिए मीडिया से बहुत अपेक्षाएं न पालिए । वह बाजार की बाधाएं हटाने में लगा है । तो आइए एक बार फिर से हम हमारे मीडिया के साथ नए साल के जश्न में शामिल हो जाएं । (दखल)(लेखक माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में जनसंचार विभागाध्यक्ष हैं)

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मजदूर और शिक्षक के हालात एक जैसे

स्कूल चलो अभियान का जोर-शोर से प्रचार करने वाले मप्र में स्कूल शिक्षा से जुड़ी एक विडंबना देखिए। यहां स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षकों की हालत मजदूरों से भी बदतर है। इन शिक्षकों को मिलने वाला मानदेय/वेतन उन मजदूरों की मजदूरों से भी कम है, जो सड़क पर छाड़ू लगाने से लेकर र्इंट-पत्थर ढोने तक का काम करते हैं। यहां बात हो रही है अतिथि शिक्षकों की। वर्ग एक और दो की श्रेणियों में विभाजित किए गए ये शिक्षक प्राथमिक से लेकर माध्यमिक स्तर के बच्चों में शिक्षा का उजियारा बिखेरने का काम करते हैं। शिक्षा क्षेत्र की इस विडंबना की तरफ या तो सरकार का ध्यान नहीं है या इस पर कोई चर्चा नहीं करना चाहता। तमाम सुख-सुविधाओं से दूर मुख्यत: ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में पढ़ाने वाले यह शिक्षक आर्थिक स्थिति के मामले में मजदूरों से भी बदतर हैं। शिक्षकों की तरह ही मजदूरों को भी तीन श्रेणियों अकुशल, अर्धकुशल और कुशल श्रेणियों में बांटा गया है। तीनों श्रेणियों के संविदा शिक्षकों का मानदेय/वेतन इन तीनों श्रेणियों के मजदूरों से भी कम है। एक कुशल मजदूर को प्रतिदिन न्यूनतम 188 रुपए मिलना अनिवार्य है। श्रम विभाग ने न्यूनतम मजदूरी तय कर रखी है। शिक्षकों और मजदूर के वेतन की यह जानकारी हाल ही में विधानसभा में स्कूल शिक्षा मंत्री पारस जैन ने एक सदस्य के प्रश्न के उत्तर में दी थी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मध्यप्रदेश में खेत तालाब

मध्यप्रदेश में खेत तालाब योजना का काम जोरों से चल रहा है। जगह जगह किसान और ग्रामीण इस का लाभ लेकर अपनी जमीन या उसके आसपास तालाब का निर्माण कर रहे हैं। इस योजना का उद्देश्य कृषि के समग्र विकास के लिए सतही तथा भूमिगत जल की उपलब्धता को बढ़ावा देना है। सभी वर्गों के किसानों को इसका लाभ दिया जाता है। किसान स्वेच्छा से तालाब के तीन मॉडलों में से एक का चयन कर सकता है। सभी वर्गों के किसानों को लागत का 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है , जिसकी अधिकतम सीमा 16 हजार 350 रुपए है।खेत तालाब बारिश का पानी रोक कर उसे सिंचाई में उपयोग के लिए काफी कारगर सिध्द हुये हैं। पहले बारिश का पानी बेकार बह जाता था। एक तालाब से काफी बड़े क्षेत्र में पानी की सुविधा हो जाती है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

भगवान परशुराम पर कथा वाचन  और रोजा अफ्तार में शामिल हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल में भगवान परशुराम कथा वाचन में शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान परशुराम ने मानव जाति को अधर्म और अन्याय के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा दी। राज्य शासन द्वारा परशुराम की जन्म-स्थली जानापाव को आध्यात्मिक प्रेरणा देने वाले स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है।श्री चौहान ने कहा कि कमजोर लोगों को अधिकार सम्पन्न बनाना पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा सामान्य वर्ग के निर्धन बच्चों के लिये छात्रावास संचालित करने के पीछे भी दिव्य प्रेरणा है। सरकार इसमें सहयोग करेगी। भगवान परशुराम जयंती पर शासकीय अवकाश पहले ही घोषित किया गया है। श्री चौहान ने भगवान परशुराम के आदर्शों पर व्याख्यान दे रहे श्री रमेश शर्मा का स्वागत किया।इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव, राजस्व मंत्री श्री रामपाल सिंह, विधायक श्री विश्वास सारंग तथा बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित थे।रोजा अफ्तारश्री चौहान आज आनन्द नगर कोकता क्षेत्र में रोजा अफ्तार कार्यक्रम में भी शामिल हुए। बड़ी संख्या में उपस्थित रोजेदारों ने मुख्यमंत्री की अगवानी की। मुख्यमंत्री ने रमजान के पवित्र दिनों की चर्चा करते हुए कहा कि यह इबादत का महीना है। विधायक विश्वास सारंग और सुरेन्द्र नाथ सिंह भी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

व्यापम बनेगा स्वतंत्र और निष्पक्ष

व्यवसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) की पुनर्संरचना के प्रस्ताव को शिवराज कैबिनेट ने लगातार दूसरी बार लौटा दिया है। मंगलवार को विधानसभा में शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में कैबिनेट ने यह कहते हुए प्रस्ताव पर विचार करने से इंकार दिया कि इसमें सरकार के हस्तक्षेप की कोई गुंजाइश नहीं रहनी चाहिए। इसलिए नया प्रस्ताव तैयार किया जाए। पुनर्संरचना के लिए उच्च स्तर पर गठित समिति की सिफारिश पर व्यापमं को तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास के नियंत्रण से हटाकर सामान्य प्रशासन विभाग के अधीन लाने का प्रस्ताव था। मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापमं एक स्वतंत्र और संवैधानिक संस्था रहे, इस तरह से दोबारा प्रस्ताव तैयार किया जाए। इसें सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए। यह दूसरा मौका जब कैबिनेट इस प्रस्ताव पर कोई विचार नहीं किया। मप्र ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण ने अपनी योजनाओं का प्रस्तुतिकरण भी कैबिनेट के सामने किया। कैबिनेट की बैठक में आज चार विधेयकों को मंजूरी दी गई। ये विधेयक विधानसभा के मौजूदा सत्र में ही पारित कराए जाएंगे। इनमें मप्र वैट द्वितीय संशोधन विधेयक, विधि संशोधन विधेयक, रजिस्ट्रीकरण मप्र संशोधन विधेयक और भारतीय स्टाम्प मप्र संशोधन विधेयकों को मंजूरी दी गई। रजिस्ट्रकरण मप्र संशोधन विधेयक में ऑनलाइन रजिस्ट्री का प्रावधान किया गया जबकि भारतीय स्टाम्प मप्र संशोधन विधेयक के जरिए संयुक्त परिवार की संपत्ति की रजिस्ट्री पर लगने वाले पांच प्रतिशत स्टाम्प शुल्क को घटाकर ढाई प्रतिशत करने का प्रावधान किया गया है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

बुधनी में नहीं लगेगा जाम

मुख्यमंत्री चौहान द्वारा बुधनी में रेलवे ओव्हर ब्रिज का लोकार्पणसीएम शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी में नवनिर्मित रेलवे ओव्हर ब्रिज का लोकार्पण किया। ब्रिज का निर्माण 18 करोड़ की लागत से हुआ है। इसकी लम्बाई 800 मीटर और चौड़ाई 12 मीटर है। श्री चौहान ने कहा कि अब लोगों को ट्रेफिक जाम की समस्या से मुक्ति मिल जायेगी।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मेरे रहते समाज के किसी भी वर्ग को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिये कोई कसर बाकी नहीं रखी जायेगी। श्री चौहान ने जन-समुदाय को शासन की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।मुख्यमंत्री ने अंत्योदय मेला बुधनी में 40 करोड़ 20 लाख की लागत से निर्मित 17 सड़क, 80 लाख की लागत से निर्मित मल्टीपर्पज इंडोर गेम हॉल, 56 लाख की लागत से निर्मित हाई स्कूल भवन तथा 11 ग्राम पंचायत के 57 लाख की लागत से निर्मित विभिन्न निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। उन्होंने 10 करोड़ की लागत के बकतरा एवं डोबी महाविद्यालय भवन, ट्रांजिट हॉस्टल, शाहगंज के 60 लाख की लागत के उप तहसील भवन तथा 12 ग्राम पंचायत के एक करोड़ 75 लाख के विभिन्न निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।मुख्यमंत्री ने अंत्योदय मेले में विभिन्न योजना में पात्र 4534 हितग्राही को लगभग एक करोड़ 90 लाख रुपये के चेक वितरित किये। उन्होंने बुधनी शहर की सभी सड़कें 10 मीटर चौड़ी एवं नाली निर्माण करवाने की घोषणा की। बुधनी के कक्षा 10 के छात्र रोहित यादव को 25 हजार रुपये लेपटॉप के लिये देने के निर्देश दिये। रोहित यादव ने जिले में कक्षा 10 में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।इस मौके पर लोक निर्माण मंत्री सरताज सिंह, राजस्व एवं पुनर्वास मंत्री रामपाल सिंह, मार्कफेड के अध्यक्ष रमाकांत भार्गव सहित अन्य जन-प्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

उत्तरआधुनिकता और गांधी

मनोज कुमारक्या उत्तरआधुनिकता एक तरह की बौद्धिक झांसेबाजी है ? क्या वह सिर्फ एक शगल है जिसके जरिए अस्पष्टता के आतंक से पाठक, श्रोता, दर्शक को अर्धमूर्छित किया जा सकता है ? या इन सबसे कहीं अधिक वह किसी समय' में संस्थित है ? क्या हम इस अवधि को सही-सही चिन्हित कर सकते हैं ? सच तो यह है कि आज हम अन्तरावधि में हैं जब आधुनिकता बुढ़ा रही है और उत्तरआधुनिकता के दांत आ रहे हैं । जिस तरह से नए' को एक कमोडिटी बना दिया गया है, आधुनिक' होना मौलिक होना नहीं रह गया है । हम रूढ़ियों की बात करते हैं जिनमें अनुकरण का मनोविज्ञान होता है, लेकिन अनुकरण का यही मनोविज्ञान तो उन चीजों में भी चरितार्थ होता है जिन्हें फैशन कहते हैं । गांधी जी इस चीज को १९०८ में पहचान गए थे जिसे ग्लोबलाइजेशन की फैशनेबल चकाचौंध में न्यस्त हमारे पुरोधा आज तक नहीं पहचान पाए । उन्होंने हिन्द स्वराज' में तब लिखा था कि They wish to convert the whole world into a vast marlet for their goods. They will leave no stone unturned to reach the goal. गांधी जी ने आधुनिक सभ्यता के उस कमोडिटी रश '' को अपनी किन आंखों से उसी वक्त देख लिया था । १९१७ में रूडोल्फ पानविट्ज ने उत्तर आधुनिकता को एक दर्शनिक तौर पर अभिमुखी संस्कृति'' (Philosophically oriented culture) कहा था । उनसे ९ साल पूर्व गांधी ने मास्टर्स ऑफ इंडियन फिलासफी '' को, भारतीय दर्शन के प्रतीक पुरूषों को, अपनी पुस्तक हिन्द स्वराज की प्रेरणा बताया था, अपनी उस पुस्तक की प्रेरणा जो आधुनिक सभ्यता का निर्मम क्रिटीक पेश करती है । ब्रिटिश सरकार के द्वारा इस पुस्तक को १९१० में जप्त किये जाने को गांधी ने ब्रिटिश सरकार जिस सभ्यता का प्रतिनिधित्व करती है, उसका एक और अवगणन - Further condemnation बताया था । गांधी की लड़ाई किसी रूप में पॉलिटिकल नहीं थी । यह लड़ाई सिविलाइजेशनल थी । यहाँ एक देश दूसरे देश का अस्वीकार नहीं कर रहा था । यहाँ एक सभ्यता दूसरी कथित सभ्यता को अस्वीकार कर रही थी । पश्चिमी सभ्यता ' - गांधी जी को ये शब्दयुग्म ही मजाकिया और विरोधाभासी लगा था । हिंद स्वराज में वे आधुनिक सभ्यता को किंगडम ऑफ सैटन ' कहते हैं - शैतान का साम्राज्य । वे प्राचीन सभ्यता को किंगडम ऑफ गॉड ' कहकर उससे कन्ट्रार जरूर करते हैं, लेकिन इसका आशय यह नहीं था कि वे पूर्वाधुनिक थे, अतीतग्रस्त थे या भूतबाधाग्रस्त । वे कई तरह से उत्तरआधुनिक संवेदना और सोच को जन्म दे रहे थे । यह ध्यान दें कि विज्ञापन पर हमला सिर्फ गांधी ने ही नहीं किया, उत्तरआधुनिकों ने भी किया । उनके अनुसार वैज्ञानिकों के प्रिटेन्शन्स औचित्यहीन हैं, कि वैज्ञानिक भी यथार्थ का अन्वेषण नहीं करते, उसे कन्स्ट्रक्ट करते हैं । क्या बुश के एक वरिष्ठ परामर्शदाता ने भी ऐसा ही नहीं कहा ^ (You people) in what we call the reality based community ... belive that solutions emerge from your judicious study of discernible reality. That,s not the way the world really works anymore. We're ar empire now and when we act, we create our own reality. सत्याग्रही गांधी जी ने सत्य को संप्रभु सिद्धांत (Sovereign Principle) कहा था, उन्हें क्या पता था कि संप्रभुता सत्य को निर्मित करने लगेगी । गांधी के लिए सत्य विज्ञान या तर्क मात्र से पकड़ में आने वाली चीज नहीं था । गांधी जी के अनुसार तो सत्यान्वेषी को धूल से भी ज्यादा विनम्र होना चाहिए और यहाँ तो वी आर एन एंपायर नाउ'' की दर्पोक्ति है । सत्य यों तो ईश्वर की पुत्री कहा गया, लेकिन अब तो सत्य साम्राज्य की चाकरी करते नजर आता है । उधर गांधी के शब्दों में I have no God to serve but Truth. गांधी सत्य की चाकरी कर रहे थे । ईश्वर को भी सत्य की सृष्टि का गर्व न होगा, लेकिन साम्राज्य को सत्य के सृजन का, उसकी मैनुफेक्चरिंग की अपनी ताकत का गर्व जरूर है । साम्राज्य' के सामने गांधी जी लघु ग्राम गणतंत्रों को पेश कर रहे थे । ये ग्राम गणतंत्र, आइरिस मर्डोक के शब्दों में यदि प्रयोग करने की अनुमति मिले । किसी तरक की खंडित पूर्णता '' (ब्रोकन टोटलिटी) नहीं थे बल्कि समकेन्द्रित कृत्त थे । गांधी जी की तरह उत्तरआधुनिक भी इस नतीजे पर पहुँचे कि एटम बम, क्वांटम मैकेनिक्स, जेनेटिक इंजीनियरिंग, ग्लोबल क्लाइमेट आदि का हमारी वैज्ञानिक ज्ञान पश्चिमी राजनैतिक और सैनिक उद्देश्यों के अनुसरण में विकसित हुआ । जिस तरह से गांधी को पश्चिमी सभ्यता शब्द ही व्यंग्यात्मक लगता था, उसी तरह से जॉन हार्गन जैसे उत्तर आधुनिक अपनी द एंड ऑफ साइंस फेसिंग : द लिमिट्स ऑफ नॉलिज में '' आयरनिक साइंस या व्यंग्यात्मक विज्ञान की बात कर रहे हैं । गांधी जी ने आधुनिक चिकित्सा की घनघोर आलोचना की, लेकिन क्या कुछ वैसा ही काम ईवान ईलिच ने मेडिकल निमेसिस ' में नहीं किया ? वही ईलिच जो बाद में जाकर गांधी जी की झोपड़ी में रहे । तर्क की संप्रभुता के प्रति अश्रद्धा (irreverence towards reason) उत्तरआधुनिक लेखक कार्ल बार्थ में भी गांधी से कम नहीं देखी गई । हालांकि बार्थ का काम हिंद स्वराज के दो दशक बाद का है । गांधीजी तब लिख रहे थे I plead not for the suppression of reason, but for a due recognition of that in us which sanctifies reason itself.उत्तरआधुनिकता में जो मिनिमलिज्म है - जिसके चलते कार्ल आन्दे्र ने लंदन की टेट गैलरी में ईंटों का आयताकार ढेर चित्रित कर दिया था - जो एलीमेंटरी होने के लिए डिजाइन किया जाता है, क्या वह हमें गांधी के उस जीवन-दर्शन और उसके उस देह-धरे के धम्म में नहीं मिलता जो सृष्टि सो न्यूनतम मांग करता है । सिर्फ एक लंगोटी में काम चलाने वाले गांधी आधुनिकता के उपभोक्तावादी जीवनाग्रहों का प्रतिलोम थे । सच्चे मिनिमलिस्ट । सन् २००१ में मार्टिन क्रीड ने अपनी जिस मिनिमलिस्ट कलाकृति के लिये टर्नर पुरस्कार जीता, उसमें बस एक खाली कमरा है । बहुत कुछ भर लेते और ठूँस लेने की जिद पकड़े आधुनिकता के विरूद्ध गांधी का जीवन भी इस खाली कमरे की तरह है । बहुत कुछ शून्य अपने चित्ताकाश में सिरजता हुआ। पूंजी के परिग्रह के ठीक वैपरीत्य में । कहा जा सकता है कि मिनिमलिज्म की उत्तर-आधुनिकता का सीधा संबंध अपरिग्रह और शून्यवाद से है । तो यह उत्तर आधुनिकों के लिए इतिहास समय की किसी धारा से छूट जाना है । उत्तराधुनिक सिर्फ व्यक्तिगत ही नहीं है, वे राज्य या समाज के सवालों का भी साक्षात् करते हैं । ध्यान दें कि गांधी न सिर्फ अपनी जीवन शैली को मिर्निमलिस्ट बना रहे थे बल्कि उनका राजकीय आदर्श भी एक मिनिमलिस्ट स्टेट का था । हालांकि गांधी देरिदा की तरह जटिल नहीं हैं और इस रूप में उससे भी ज्यादा उत्तरआधुनिक हैं, लेकिन उन्होंने भी हिन्द स्वराज ' में आधुनिक पश्चिमी जीवन को बहुत बेबाकी से डिकंस्ट्रक्ट किया । पश्चिमी इंटेलेक्चुअल फ्रेमवर्क का इतना आक्रामक डिकंस्ट्रक्शन इस छोटी सी पुस्तक में मिलता है कि आधुनिक बुद्धिजीवी के पास गांधी को पोंगापंथी कहकर खारिज करके बच निकलने के सिवा कोई मार्ग नहीं । एक दूसरे उत्तरआधुनिकतावादी लायोटार्ड ग्रांड नैरेटिव्स, मास्टर नैरेटिव्स, मास्टर नैरेटिव्स, ' या मेटानैरिटिव्स ' के प्रति अविश्वास को उत्तरआधुनिक होना मानते हैं । अपनी पुस्तक ला कंडीशन पोस्ट मार्डेन ' में वे कहते हैं कि " Simplifying to the extreme, I define, postmodern as the incredulity towaeds metanarratives. " गांधी ने भी हिन्द स्वराज में विज्ञान, आधुनिकता, पश्चिम और श्वेत आदमी का भार जैसे मेटानैरेटिव्स के प्रति अविश्वास प्रकट किया, इन्क्रेदुलिटी प्रदर्शित की । ऐसा नहीं है कि गांधीजी पश्चिमी-पूर्वी सभ्यताओं के रूप में या आधुनिक-प्राचीन सभ्यताओं के प्रति द्वैतात्मक विश्व-रूपों, dualirtic world-forms की बात के जरिए जरूरत से ज्यादा सरलीकरण कर रहे थे । लेकिन कुछ बातों को वे बिना लाग लपेट के, बिना कोई मुरौव्वत पाले रख जरूर देना चाहते थे । वह इसलिए कि जो डुअलिज्म भी था, एक आक्रामक सभ्यता उसे भी खत्म कर सिर्फ एक ' का ही सार्वत्रिक स्वीकार और प्रचार चाहती थी । मार्क्सवाद के मेटानैरेटिव पर भी उनकी अनास्था थी क्योंकि वह भी एक तरह का टोटलाइजिंग अनुभव था जो राज्य के बाहुबलीकरण की ही ओर ले जाता है । गांधी बहुत बहादुरी से इनके प्रति असंतुष्ट हुए । उनकी विशिष्टता इस बात में है कि वे इन मेटानैरेटिव्स के द्वारा हाशिए में डाल दिए और मातहत बना लिये गये छोटे आदमी की ओर से बोले । लोगों को गांधी आस्थावादी नजर आते हैं, लेकिन हिंद स्वराज में गांधी के तर्क से कहीं ज्यादा उनका scepticism, उनका संशयी मन मेरा ध्यान खींचता है । साम्राज्यवाद के पश्चिमी भव्य वृत्तंत के प्रक्षेपण के सारे प्रयासों का, उसकी सारी विकृतियों का पर्दाफाश गांधी तब भी करते हैं जब वे जानते हैं कि वे अकेले पड़ जायेंगे, अलग-थलग पड़ जायेंगे । लेकिन वे अपने जीवनकाल में यह भी सिद्ध करते हैं उन्हें अलग-थलग कर देना इतना आसान भी नहीं है । उन्हीं मार्जिनलाइज्ड और सबआर्डिनेटेड लोगों को साथ लेकर वे दुनिया के सबसे बड़े जनअभियान को शुरू करते हैं । ये असहयोग और अवज्ञा के आन्दोलन हैं । इनकी भाषा एक अनास्थावादी और विद्रोही आत्मा की भाषा है । यह भी देखिए कि ऐसे गांधी को पाठ्यपुस्तकों में कैसे पालतू, कैसे डामेस्टिकेटेड रूप में प्रदर्शित किया जाता है । यह भी देखें कि भारत की आस्थावादी समझी जाने वाली जनता पर ...................... की अपील कितनी ज्यादा होती है । विज्ञान और आधुनिकता से समृद्धि, सुख और संतोष की ट्रस्टेड रिलेशनशिप को हिंद स्वराज में गांधीजी छितरा देते हैं । वे अवधारणात्मक पद्धतियां जिनकी करेक्टनेस ' को लेकर नेहरू आदि इस हद तक आश्वस्त थे कि हिंद स्वराज के ५० साल बाद भी वे उस मोहभंग की सृजनात्मक पीड़ा से नहीं गुजरे जिससे गांधी गुजरे थे - इस पुस्तक में गांधी के डिकंस्ट्रक्टिंग क्वेश्चंस के आगे पनाह मांगती है । आधुनिकता की लगभग सर्वमान्य होती जा रही निष्पत्तियों के विरूद्ध गांधी एक सबवर्सिव भूमिका निभाते हुए यहाँ नजर आते हैं । ध्यान दें कि गांधी इसा पुस्तक में अनरेस्ट ' और डिस्कंटेंट' को उपयोगी मानते हैं और यह कहते हैं कि असंतोष किसी भी सुधार की भूमिका निर्मित करता है । लोगों को लगता है कि गांधीजी नरम मुलायम भाषा बोलते थे । हिंद स्वराज में वे ब्रिटिश पॉर्लियामेंट को बांझ और वैश्या दोनों बोलते हैं । इसकी तुलना में रवीन्द्रनाथ टैगोर की भाषा कहीं अधिक विधायी और सकारात्मक है । रवीन्द्र ५ मार्च १९२१ को शिकागो से लिखे अपने एक पत्र में कहते हैं नियति का व्यंग्य यह है कि मैं समन्दर के इस पार पश्चिमी और पूर्वी के बीच संस्कृतियों के सहयोग के लिए उस पल काम कर रहा हूँ जब उस पार असहयोग का सिद्धांत पढ़ाया जा रहा है ।''गांधी जी के असहयोग ' का यह आंदोलन और यह भाषा रवीन्द्र के इस कथन के आलोक में और रौशन होकर उभरती है । गांधी कुछ Irreconcilables पहचान गए थे और उसके बारे में निपट फक्कड़ और औघड़ तरीके से मुखर भी हो जाते थे । ब्रिटिश और पश्चिम से अपनी और अपनों की Incompatability पर वे कतई डिफेन्सिव नहीं थे और इस मायने में उनकी भाषा अपने गुरू गोखले और अपने शिष्य नेहरू दोनों से सिर्फ भिन्न ही नहीं थी, बल्कि ज्यादा पेनी, बेलाग और नुकीली थी । इसी कारण गांधी जी अन्य ज्यादा सिविल लोगों के मुकाबले भारतीय जनता को ज्यादा रैडिकलाइज कर पाए । भाषिक समृद्धि के स्तर पर गोखले, गुरूदेव और नेहरू तीनों गांधी से कहीं आगे थे, लेकिन भारत की आम जनता को गांधी की भाषा ज्यादा पल्ले पड़ी क्योंकि वह भाषा निगोशिएशन की भाषा नहीं थी, वह असहयोग और अवज्ञा के प्रति क्षमा प्रार्थी भाषा नहीं थी । भले ही वह अवज्ञा दुर्विनीत न होकर सविनय हो लेकिन भी वह अवज्ञा ही । बाद में चेकोस्लोवाकिया की मखमली क्रांति, बाल्टिक देशों की गाती हुई क्रांति '' और अभी २००४ की संतरा क्रांति (उक्रेन) और गुलाब क्रांति (जार्जिया) हमें अपनी प्रकृति में उत्तर आधुनिक जान पड़ेंगी, लेकिन उनके बीज हैं गांधी के तौर तरीकों में । बाद में गांधी सिविल डिस्ओबिडिएंस को सिविल रेसिस्टेंस कहने लगे लेकिन महत्वपूर्ण है असहयोग, अवज्ञा, प्रतिरोध जैसे शब्दों पर गांधी की आस्था । हमारे सामने आज भी यह प्रश्न है कि हम उत्तर-औपनिवेशिक युग में रह रहे हैं या नव-औपनिवेशिक युग में रह रहे हैं या नव-औपनिवेशिक युग में । गांधी जी के हिंद स्वराज के मानदण्डों से यदि हम इस प्रश्न को हल करने की कोशिश करें तो यह उत्तर जल्दी प्राप्त हो सकेगा । स्वराज गांधी के लिए गुजराती का एक ऐसा शब्द था जिनका एक आत्मानुशासन था तो दूसरा अर्थ स्वतंत्रता या स्वायत्तता था । पश्चिम भारतीय स्व' के इन दिनों ही रूपों के विरूद्ध था । पश्चिमी सभ्यता विश्वास तो यह करती थी कि ईश्वर ने मनुष्य को अपनी शकल में गढ़ा, लेकिन किया उसने यह कि तमाम देसी सभ्यताएँ खुद अपनी इमेज में गढ़ीं यह काम अस्वाभाविक तो था ही, इसे झेलने वाली सभ्यताओं के ब्लीडिंग भी बहुत हुई । गांधी की पश्चिम के प्रति कोई कंजर्वेटिव वितृष्णा नहीं थी । वे गंभीरता से महसूस करते थे कि यह पश्चिमी दुनिया सभ्यता कहलाने की लेजिटिमेसी खो चुकी है । यदि किसी आधुनिकता के प्रति गांधीजी के मन में कोई सम्मान था भी तो वह एक सार्वभौम, एक यूनिवर्सल किस्म की आधुनिकता थी और जो पश्चात्य ' के पर्याय के रूप में वापसरी नहीं जा सकती थी । पाश्चात्य इसी अर्थ में आधुनिक था कि उसका कोई उल्लेख्य अतीत ही न था, लेकिन भारत की आधुनिकता वक्त के एक सतत प्रवाह की आधुनिकता थी । भारत को पाश्चात्य का क्लोन बनाए जाने की कोशिशों को गांधीजी हिंदस्वराज में ठीक-ठीक ताड़ जाते हैं । गांधी जी यह भी ताड़ते हैं कि जो वेस्टर्न है, वह सिर्फ सिविलाइजेशन नहीं है, सिविलाइजिंग भी है । यानी उसका दावा सिर्फ सभ्यता होने का नहीं है, सभ्य बनाने का भी है । गांधी पाश्चात्य का आधुनिक से कोई स्वचलित सम्बन्ध स्वीकार नहीं कर सकते थे, हालांकि कई जगह उन्होंने आधुनिक सभ्यता को जो लताड़ा है, वह लताड़ वस्तुतः पाश्चात्य को है । लेकिन उससे कहीं ज्यादा बड़ा उनका अस्वीकार पश्चिम की सिविलाइजिंग' भूमिका के दावे को लेकर था । जो सभ्य हुए नहीं, वे सभ्य बनाने चले हैं - गांधीजी ने इस बात को बेपर्दा कर दिया । सिर्फ दर्शन के स्तर पर ऐसा करने की तैयारी और इच्छा गांधी जी की नहीं थी, वे तो इसे घटता हुआ दिखाना चाहते थे । जो दूसरों को गुलाम बनाता हो, वह सभ्य कैसे हो सकता है । जो निहत्थे सत्याग्रहियों पर कोड़ों और लाठियों की बारिश करता है, वह सभ्य कैसे हो सकता है ? जलियांवाला बाग के बाद तो स्वयं अंग्रेजों के मन में अपने सभ्य होने के प्रति गहरा संशय पैदा हो गया । गांधी के सविनय '' की कोमल रोशनी के ठीक सामने अंग्रेजों का दर्प और धृष्टता एकदम स्पष्ट दिखाई देने लगी । यह रोशनी एकदम चकाचौंध करने वाली होती तो शायद उसमें कुछ नहीं दिखाई देता । अंग्रेजों का औद्धत्य और प्रमाद भी उसमें छिप जाता । लेकिन इस कोमल रोशनी ने सब गड़बड़ कर दी । इसलिए जो लोग हिंद स्वराज को एक वैचारिक दृष्टि भर मानते हैं, उसे एक्शनेबल नहीं । वे ध्यान से गांधीजी के जीवन, उनकी राजनीति, उनकी गतिविधियों को वाच ' करें, गांधी किस तरह से हिंद स्वराज का एक सफल कर्मानुवाद संभव कर दिखाते हैं । हिंद स्वराज गांध के संघर्ष की मेटाफिजिक्स है

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

सामान्य वर्ग के निर्धन परिवारों के विद्यार्थियों को भी मिलेगी छात्रवृत्ति

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने इंदौर में पूर्व शिक्षा मंत्री स्व.श्री लक्ष्मण सिंह गौड़ की स्मृति में हिन्द रक्षक संगठन के पुण्योदय प्रकल्प कार्यक्रम में कहा कि प्रदेश में अब सामान्य वर्ग के निर्धन परिवारों के विद्यार्थियों को भी छात्रवृत्ति दी जायेगी। बच्चों की शिक्षा में राज्य सरकार कोई कमी नहीं आने देगी। बच्चों को हर जरूरी सुविधाएँ उपलब्ध करवाई जायेगी, जिससे कि वे बेहतर अध्ययन कर अपने भविष्य को उज्जवल बना सकें। उन्होंने बच्चों का आह्वान किया कि वे विकास की ऊँची उड़ान भरें।मुख्यमंत्री ने हिन्द रक्षक संगठक की ओर से स्कूली बच्चों को कॉपियाँ वितरित की। जिले के प्रभारी तथा परिवहन मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह, महापौर श्री कृष्णमुरारी मोघे, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री शंकर लालवानी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री विक्रम वर्मा, विधायक श्रीमती मालिनी गौड़, श्री रमेश मेंदोला, श्री सुदर्शन गुप्ता, श्री महेन्द्र हार्डिया तथा श्री राजेन्द्र वर्मा, पूर्व विधायक श्री जीतू जिराती, श्री मधु वर्मा तथा श्री सत्यनारायण सत्तन उपस्थित थे।श्री चौहान ने हिन्द रक्षक संगठन के प्रकल्प की सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे जरूरतमंद बच्चों को अध्ययन में बड़ी मदद मिलेगी। उन्होंने स्व. श्री लक्ष्मण सिंह गौड़ का स्मरण करते हुए कहा कि वे प्रदेश के श्रेष्ठ शिक्षा मंत्री रहे। उनके कार्यकाल में शिक्षा जगत को नई दिशा मिली। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर एक बच्चे का उज्जवल एवं बेहतर भविष्य बनाने के लिये दृढ़-संकल्पित है। उन्होंने कहा कि बच्चों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्हें अवसर मिले तो वे हर मंजिल को आसानी से पा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा स्कूली बच्चों के लिये संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी और कहा कि बच्चे इन योजनाओं का लाभ लें।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

साइबर क्राईम में इंदौर 8वें नंबर पर

देश में साइबर क्राईम के मामले में इंदौर 8वें नंबर पर है। नेशनल क्राइम रिकार्डस ब्यूरो (एनसीआरबी) द्वारा देश के 35 बड़े शहरों में किए गए सर्वे में यह बात सामने आई है।भाजपा विधायक सुदर्शन गुप्ता ने यह मामला मध्यप्रदेश विधानसभा में ध्यानाकर्षण के माध्यम से उठाया। उन्होंने कहा कि इंदौर में साइबर सेल का जोनल आफिस तो खोल दिया, लेकिन आज तक ऐसे मामलों से निपटने के लिए न तो पर्याप्त स्टाफ मिला और न ही आधुनिक संसाधन।गृह मंत्री बाबूलाल गौर ने कहा कि प्रदेश में साइबर अपराधों को रोकने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। साइबर सेल में आधुनिक उपकरण खरीदने के लिए बजट में भी प्रावधान किया गया है।इतना ही नहीं साइबर सेल के मुखयालय भोपाल में एक अत्याधुनिक प्रयोगशाला भी बनाई गई है। जिसमें सीआईडी, एसटीएफ, विशेष शाखा एवं जिला पुलिस बल के 60 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को ट्रेंनिंग दी गई है।4 पुलिस कर्मियों को ट्रेनिंग के लिए देश की विशिष्ट संस्थान सी-डैक त्रिवेद्रम में भेजा गया है। विधायक गुप्ता की मांग पर गौर ने साइबर सेल का अलग कॉडर बनाने पर विचार करने का आश्वासन भी दिया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

जल-संरक्षण के लिए गहन चिंतन - मनन जरुरी

राज्यपाल ने किया "विज्ञान संवाद" का शुभारंभ राज्यपाल राम नरेश यादव ने आज यहाँ विज्ञान संवाद का शुभारंभ करते हुए कहा कि जल ही जीवन है, इस बात को ध्यान में रखकर जल-संरक्षण और संवर्धन के लिए गहन चिंतन, मनन और मंथन की आवश्यकता है। वर्तमान में आवास और सड़क निर्माण योजनाएँ बनाते समय जल की निकासी और जल-स्रोतों तक पानी पहुँचने में रुकावट न आये इसकी समुचित व्यवस्था करना चाहिए। कार्यक्रम, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय की राष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी संचार परिषद, एनआईटीटीटीआर, डब्लू डब्लू एफ तथा एनएसएस द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस मौके पर टेक्निकल एडवाइजर कमेटी (जल-स्रोत) के चेयरमेन प्रो जी.एस. रूढवाल, सदस्य सचिव डॉ. पाम्पोष कुमार और एनआईटीटीटीआर के डायरेक्टर प्रो वी.के. अग्रवाल उपस्थित थे।राज्यपाल यादव ने कहा कि अनुसंधान तथा शोध, विज्ञान और विकास की निरंतर प्रक्रिया है। अनुसंधान और शोध से देश का विकास होता है और प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान से लोगों को बचाया जा सकता है। राज्यपाल ने कहा कि युवा वैज्ञानिकों और छात्र-छात्राओं के सामने अनेक चुनौतियाँ हैं। हमारा देश और प्रदेश आज ऐसे स्थान पर खड़ा है जहाँ हमें एकीकृत प्रयासों के जरिये पिछली उपलब्धियों से आगे बढ़कर श्रेष्ठ कार्यक्रम, अनुसंधान और शोध को गति देना है। उन्होंने कहा कि शोधकर्ता छात्रों की आर्थिक और अन्य समस्याओं को त्वरित रूप से हल कर उन्हें हरसंभव सुविधाएँ उपलब्ध करवाने का प्रयास करना चाहिए। राज्यपाल श्री यादव ने युवा वैज्ञानिक और छात्र-छात्राओं से कहा कि ज्ञान के साथ चरित्र और नैतिक मूल्य जीवन में होना बहुत आवश्यक है।मुख्य अतिथि डॉ. जी.एस. रूढ़वाल ने कहा कि जल-संरक्षण और संवर्धन के लिए जन- जागरूकता ही एक मात्र उपाय है। इसके जरिये लोगों को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझना चाहिए। हमारे देश में बढ़ती जनसंख्या, जल आपदा के लिए सबसे बड़ी समस्या है। डा.रूढवाल ने कहा कि औद्योगीकरण और रोजमर्रा के जीवन में पानी की बढ़ रही खपत को कम करना वैज्ञानिकों के सामने सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने पानी के पुन: उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि पानी की बचत ही इस समस्या का हल है। एनआईटीटीटीआर के निदेशक प्रो. विकास अग्रवाल ने कहा कि जल, विश्व-स्तर की ज्वलंत समस्या है। विकास की रफ्तार को बढ़ाने की धुन में हम पंच तत्व को पीछे छोड़ देते हैं। इसके लिए हमें समन्वय स्थापित करना होगा। उन्होंने कहा कि हमें स्वयं सचेत होना होगा अन्यथा हम भयंकर आपदा से बच नहीं सकते हैं।राज्यपाल यादव और अतिथियों का स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में माधवराव सप्रे संग्रहालय के संस्थापक विजयदत्त श्रीधर, वैज्ञानिक, छात्र-छात्राएँ और मीडियाकर्मी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

खतरनाक गुफा के अंदर से लाते हैं पीने का पानी

12 फीट गहरे गुफा से ऐसे निकालते हैं पानीगर्मी की वजह से तेजी से गिरते भू-जल स्तर के बाद मध्य प्रदेश में जलसंकट गहराता जा रहा है। एमपी के दमोह जिले में सगरा के वनांचल में बसे आदिवासी गांव में 60 परिवार रहता है। प्रशासन ने इस गांव में केवल एक ही हैंडपंप लगवाया था, वह भी जल स्तर गिरने से सूख गया है। ऐसे में गांव के लोग रोजाना जान जोखिम में डालकर एक गहरी गुफा के अंदर से पानी लाते हैं। सिर्फ दमोह ही नहीं राज्य के दूसरे इलाकों में भी पेयजल की दिक्कतें सामने आने लगी हैं। पानी लाने के लिए कैसे खतरे उठा रहे हैं गांव वाले। सागर के वनांचल में गांव वाले बताते हैं कि हैंडपंप सूखने के बाद उनको पानी के लिए गहरी गुफा के अंदर जाना पड़ता है।गुफा के अंदर हमेशा ही अंधेरा बना रहता है। गुफा इतनी सकरी है कि एक बार में केवल एक व्यक्ति ही अंदर जा पाता है, जब वह पानी भरकर बाहर आ जाता है, तो दूसरा व्यक्ति पानी भरने जाता है।गांव में बस्ती के पास पहाड़ी पर बनी गुफा 12 फाट गहरी है। गांव के लोगों ने बताया गुफा में पानी कभी खत्म नहीं होता।गुफा में 10 फीट तक पानी हमेशा बना रहता है। गुफा में उतरना खतरनाक भी है, पैर फिसलने पर बड़ा हादसा हो सकता है।अप्रैल में ही 44 डिग्री तक जा सकता है पारा, संकट और बढ़ेगा। मध्य प्रदेश में मौसम के तेवर इस बार कुछ ज्यादा ही तीखे रहेंगे। धूप की तपन भी ज्यादा ही कहर बरपाएगी।इस बार अप्रैल में ही पारा 44 डिग्री तक जाने के आसार हैं। भोपाल में अप्रैल में गर्मी का पिछले 20 साल का रिकार्ड टूट सकता है।ज्यादा तपन का असर, जमीन के अंदर पानी के सोर्स पर भी पड़ रहा है।सूर्योदय का समय कम हो गया सूर्यास्त का समय बढ़ गया। इस वजह से सूरज की तपन धरती पर ज्यादा देर तक रहेगी। इन दिनों सूर्योदय सुबह 6 बजे के पहले और सूर्यास्त शाम 6.30 बजे के बाद ही हो रहा है।नमी कम है, इस वजह से तपिश ज्यादा है। सोमवार शाम को नमी 19% रही, जबकि यह 25 होनी चाहिए।राजस्थान से तेज गति से गर्म हवा आ रही है। इस कारण तापमान बढ़ा है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मानसून में विलम्ब, केबिनेट की आपात बैठक

नकली खाद-बीज बेचने वालों को सीधे जेलमानसून आने में विलम्ब होने से मध्यप्रदेश में बन रही परिस्थितियों पर विचार करने के लिये भोपाल में मंत्रालय में कृषि केबिनेट की आपात बैठक में किसानों के लिये आकस्मिक योजनाओं को अंतिम रूप दिया गया।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसी भी प्रकार की विषम परिस्थिति से निपटने के लिये हर स्तर पर तैयारी रहें। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आकस्मिक योजना बनाने के निर्देश दिये। उल्लेखनीय है कि अलनीनो के प्रभाव से आये जलवायु परिवर्तन के कारण मानसून की स्थिति बिगड़ गयी है। प्रदेश के कई जिलों में सामान्य से अत्यंत कम और कुछ जिलों में नहीं के बराबर बारिश हुई है। मानसून में विलम्ब की स्थिति पर पूरे देश में चिंता व्यक्त की जा रही है।श्री चौहान ने किसानों को भरोसा दिलाया कि मानसून बिगड़ने के कारण बनी स्थितियों से चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। सरकार के पास विस्तृत और प्रभावी आपात कार्ययोजना है।मुख्यमंत्री ने नकली खाद-बीज बेचने वालों के संबंध में सख्त रवैया अपनाते हुए कहा कि केवल एफआईआर दर्ज करना काफी नहीं होगा। किसानों के साथ धोखा करने वाले विक्रताओं को सीधे जेल में डाला जाये। बैठक में बताया गया कि अमानक बीज बेचने वाले सत्रह विक्रेताओं को पकड़ा गया हैमुख्यमंत्री ने 15 जुलाई के पहले मानसून आने और 15 जुलाई के बाद मानसून आने की दोनों स्थितियों के लिये अलग-अलग आकस्मिक योजनाएँ तैयार रखने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रदेश के जलाशयों में सिंचाई के पानी की उपलब्धता, बीज एवं खाद की उपलब्धता और खेतों की मिट्टी के प्रकार के आधार पर वैकल्पिक फसलों की बोनी की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मानसून विलम्ब से आने पर बोनी प्रभावित होने की स्थिति में किसानों को परामर्श देने का अभियान चलायें कि जल्दी उगने वाली कौन-सी फसलें और कौन*सी किस्में बोना उचित रहेगा। किसानों को सूचना देने और शिक्षित करने की भी योजना बनायें। उन्होंने जिलेवार खाद-बीज की उपलब्धता और जल उपलब्धता का आंकलन करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आदिवासी क्षेत्रों में संकट के समय उगाई जाने वाली फसलों के बीज की उपलब्धता पर ध्यान दें। जरूरत पड़ने पर राज्य एवं जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष भी स्थापित करने को कहा गया।बैठक में निर्णय लिया गया कि बोई गयी फसलों को सूखने से बचाने के लिये सिंचाई जलाशयों का आवश्यकतानुसार पानी छोड़ा जायेगा। जलाशयों में केवल आपात स्थिति के लिये पानी बचाया जायेगा। सिंचाई के लिये किसानों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध करवायी जायेगी। प्रदेश में पहली बार खरीफ में 5 हजार हेक्टेयर में प्याज की फसल ली जायेगी। कम समय में आने वाली फसल बोने के लिये किसानों को प्रोत्साहित किया जायेगा।बैठक में बताया गया कि अलनीनो के प्रभाव से वैश्विक स्तर पर जलवायु परिवर्तन हुआ है और इससे खेती प्रभावित हुई है। प्रदेश में खरीफ फसलों की बोनी 130.20 लाख हेक्टेयर में हुई है जिसमें धान, मक्का और सोयाबीन प्रमुख हैं। यह भी बताया गया कि नेशनल सीड्स कार्पोरेशन और बीज निर्माण सहकारी समितियों और बीज निगम में बीजों की पर्याप्त मात्रा है। आकस्मिक योजना में 15 जुलाई तक मानसून आने की स्थिति में बाजरा, ज्वार, मक्का, तिल, अरहर, मूंग, उड़द, सोयाबीन, धान की जल्दी पकने वाली किस्में उगाने की सलाह दी जायेगी और 15 जुलाई के बाद मानसून आने पर अरण्डी, उड़द, तिल की बोनी की तैयारी की जायेगी। पहली बार प्रदेश में उद्यानिकी क्षेत्र में मौसम आधारित योजना लागू की जा रही है। इसमें केला, संतरा, लहसुन, प्याज, धनिया और हरी मिर्च, आलू, टमाटर, बेंगन, फूलगोभी, पत्तागोभी और मिर्च को भी शामिल किया जा रहा है। बैठक में मंत्रीगण, मुख्य सचिव अन्टोनी डिसा एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

इस बार जून में कम बारिश का रिकॉर्ड

मानसून इस बार लेट तो है ही, कम बारिश ने भी सबके माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी है। जून महीने में आमतौर पर भोपाल में मानसून दस्तक दे देता है, लेकिन इस बार अब तक मानसून का आता नजर नहीं आ रहा है। कम बारिश ने पिछले 19 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।जून महीने में इतनी कम बारिश पिछले 19 सालों में नहीं हुई। इससे पहले 1995 में 18 मिमी बारिश हुई थी। मौसम विभाग के मुताबिक झमाझम बारिश के लिए अभी एक हफ्ते और इंतजार करना पड़ सकता है।जून महीने के आखिरी दिन भी मौसम गर्म बना रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी जारी है। दिन में तेज धूप के साथ-साथ उमस लोगों को परेशान कर रही है। अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।पिछले छह सालों में जून में बारिशवर्ष कुल बारिश (मिमी)2008 151.62009 106.92010 76.72011 296.02012 94.92013 460.3मध्य भारत में 63 फीसदी कम बारिशमौसम विभाग के अनुसार मध्य भारत में अब तक करीब 63 प्रतिशत कम बारिश हुई है। मध्य भारत में अब तक 19.5 मिमी बारिश हुई है जबकि औसत बारिश 52.7 मिमी है। भोपाल में सामान्य से करीब 77 मिमी कम बारिश हुई है। शहर में अब तक 23.2 मिमी बारिश ही हुई है।मानसून आने में अभी देरी है। भोपाल में पांच जुलाई के बाद ही मानसून की बारिश की उम्मीद की जा रही है। तब तक हल्की गर्मी और कभी-कभी शाम को बारिश हो सकती है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

विद्यार्थियों को दें जीवन मूल्यों की शिक्षा

विद्यार्थियों को जीवन मूल्यों की शिक्षा देना जरूरी है। एमपी के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने यह बात व्यक्तित्व विकास पर प्रशासनिक अकादमी में हुई कार्यशाला में कही। कार्यशाला व्यक्तित्व विकास प्रकोष्ठ द्वारा करवायी गयी।उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों को सप्ताह या माह में एक दिन भारतीय संस्कृति और परम्परा के बारे में जरूर बताया जाये। इसके लिये शिक्षाविदों के व्याख्यान करवायें जायें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी आधुनिक तकनीकों और पद्धतियों के बारे में जानने के साथ ही परम्परागत मूल्यों को भी अपनायें। व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास तभी होगा।श्री गुप्ता ने बताया कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिये ही प्रदेश में पहली बार महाविद्यालयों में व्यक्तित्व विकास प्रकोष्ठ गठित किये गये हैं। प्रथम चरण में संभाग-स्तर पर महाविद्यालयों में प्रकोष्ठ गठित किये गये हैं। कार्यशाला में प्रकोष्ठ के अधिकारी एवं शिक्षाविदों ने भी विचार व्यक्त किये।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

आरटीआई के दुरूपयोग की छूट किसी को नहीं

सूचना आयुक्त ने चारों अपीलें की खारिज, अपीलार्थी को राहत नहींसूचना के अधिकार का उपयोग प्रभावी रूप से किया जाना चाहिए न कि दुष्प्रभावी उपकरण के रूप में। सूचना का अधिकार अधिनियम का उद्देष्य लोकधन से संचालित सरकारी-गैरसरकारी निकायों के कामकाज में पारदर्षिता व शुचिता लाना, अनियमितताओं की रोकथाम करना तथा शासन-प्रषासन में जनता के प्रति जवाबदेही बढाना है। नागरिकों से अपेक्षा की जाती है कि वे इस उद्देष्य की पूर्ति में सहायक बनें और इस कानून को शासन या उसके माध्यमों को अकारण परेषान करने का जरिया न बनाएं। यह टिप्पणी करते हुए राज्य सूचना आयुक्त आत्मदीप ने शुक्रवार को अपीलार्थी एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, जिला शिवपुरी आरके मेवाफरोस (वर्तमान में जिला दतिया में पदस्थ) की चार अपीलें खारिज कर दीं। अपीलार्थी ने स्वयं एवं अपने वरिष्ठ अधिकारी के विरूद्ध विभाग को प्राप्त शिकायतों तथा उन पर की गई कार्यवाही की जानकारी मांगी थी। आयोग के समक्ष सुनवाई में प्रस्तुत दस्तावेजों से जाहिर हुआ कि अपीलार्थी का सेवा रिकार्ड बहुत खराब रहा है। उन पर कृषि आदान सामग्री की राषि भी बकाया है, जो नोटिस देने के बावजूद जमा नहीं कराई गई है। उनके विरूद्ध अनेक षिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके आधार पर जांच व कार्यवाही की गई है। अपीलार्थी के विरूद्ध वेतनवृद्धि रोकने, बिना सूचना ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने की अवधि का वेतन काटने, वेतन भुगतान रोकने का नोटिस देने तथा निलंबित करने की कार्रवाई की जा चुकी है। इसके प्रतिकार स्वरूप अपीलार्थी मेवाफरोस ने विभागीय अधिकारियों को परेषान करने एवं विभागीय कामकाज को प्रभावित करने की गरज से विभिन्न आवेदन लगाकर सूचना के अधिकार का बेजा इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। प्रथम अपीलीय अधिकारी व उप संचालक कृषि जिला षिवपुरी एसकेएस कुषवाह, एसडीओ एमसी श्रीवास्तव एवं लोक सूचना अधिकारी व वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एनपी अवस्थी ने इस संबंध में आयोग के समक्ष कई दस्तावेज पेष किए। उनसे जाहिर हुआ कि अपीलार्थी के आवेदनों एवं अपीलों का लोक क्रियाकलाप अथवा लोकहित से कोई संबंध नहीं है, अपितु अपीलार्थी की भूमिका कानून की मंषा के विपरीत रही है। सूचना आयुक्त आत्मदीप ने फैसले में कहा कि अपीलार्थी की सभी अपीलें स्वीकार किए जाने योग्य नहीं हैं। सूचना के अधिकार का बदनीयती से उपयोग करने की छूट किसी को नहीं दी जा सकती है। आरटीआई एक्ट की मूलभावना एवं उद्देष्य को विफल होने से बचाने के लिए इस कानून का दुरूपयोग करने का प्रयास करने वालों पर अंकुष लगाना आवष्यक व न्यायसंगत है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

एमपी में प्रति व्यक्ति आय में 350 प्रतिशत से अधिक वृद्धि

दिनेश मालवीयबीते कुछ वर्षों से मध्यप्रदेश सरकार द्वारा कृषि के क्षेत्र में की जा रही पुरजोर कोशिशों के चलते मध्यप्रदेश ने कृषि विकास दर का नया इतिहास रच दिया है। केन्द्रीय सांख्यिकी संगठन, नई दिल्ली द्वारा वर्ष 2013-14 के अग्रिम अनुमान के अनुसार मध्यप्रदेश में कृषि विकास दर 24.99 प्रतिशत रही। इसमें पशुपालन भी शामिल है।उल्लेखनीय है कि कृषि के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य के लिये भारत सरकार द्वारा लगातार दो वर्ष से मध्यप्रदेश को प्रतिष्ठित कृषि कर्मण अवार्ड से नवाजा जा रहा है। वर्ष 2012-13 में प्रदेश की कृषि विकास दर 20.16 प्रतिशत तथा वर्ष 2011-12 में 19.85 प्रतिशत रही थी।कृषि क्षेत्र में आधार वर्ष 2004-05 में सकल घरेलू उत्पाद से आय 31238.30 करोड़ रुपये थी, जो वर्ष 2013-14 में बढ़कर 69249.89 करोड़ रुपये हो गई। इस प्रकार आधार वर्ष की तुलना में यह वृद्धि 121 प्रतिशत है। प्रदेश में वर्ष 2004-05 में गेहूँ का उत्पादन 73 लाख 27 हजार मीट्रिक टन था, जो वर्ष 2013-14 में बढ़कर 193 लाख मीट्रिक टन हो गया है। इसी तरह सोयाबीन उत्पादन 37 लाख 60 हजार मीट्रिक टन से बढ़कर 50 लाख मीट्रिक टन और चावल का उत्पादन 13 लाख 09 हजार मीट्रिक टन से बढ़कर 69 लाख 50 हजार मीट्रिक टन हो गया है। इन फसलों के अंतर्गत क्षेत्रफल 104 लाख 80 हजार हेक्टेयर से बढ़कर 140 लाख 15 हजार हेक्टेयर हो गया, जो 34 प्रतिशत अधिक है।उल्लेखनीय है कि वर्ष 2012-13 में सभी खाद्यान्नों में 278 लाख मीट्रिक टन का उत्पादन हुआ था। इसमें कुल गेहूँ 161 लाख मीट्रिक टन था। सकल अनाज के उत्पादन की वृद्धि में इस प्रकार मध्यप्रदेश गत वर्ष की तुलना में दोहरे अंक से ज्यादा की बढ़त हासिल करते हुए देश में सर्वाधिक कृषि उत्पादन वृद्धि वाला राज्य बना।नवाचारी योजनाएँकृषि के क्षेत्र में नवाचारों में भी मध्यप्रदेश आगे रहा है। विशेष रूप से उल्लेखनीय पहल जो मध्यप्रदेश में हुई उसमें जीरो प्रतिशत ब्याज पर कृषि ऋण, बीज उत्पादन सहकारी समितियों का विस्तार, गेहूँ, धान, मक्का, चने के खाद्यान्नों में बीज प्रतिस्थापन दर में उल्लेखनीय वृद्धि प्राप्त करना, कृषि केबिनेट का गठन, हलधर योजना के माध्यम से किसानों के खेतों में गहरी जुताई, रिज एण्ड फरो का वितरण, श्री पद्धति से धान उत्पादन, संकर मक्का का 90 प्रतिशत अनुदान पर किसानों को वितरण, यंत्रदूत ग्राम योजना में 139 ग्राम को विकसित किया जाना, उर्वरक के अग्रिम भंडारण की योजना, ई-उपार्जन जैसे अभिनव नवाचारों को विशेष रूप से मध्यप्रदेश में अपनाया गया। सिंचित क्षेत्र का भी तेजी से विस्तार हुआ, जिससे गेहूँ और अन्य सिंचित फसलों की उत्पादकता बढ़ी।आर्थिक विकासप्रति व्यक्ति आय प्रचलित मूल्यों परवर्ष प्रति व्यक्ति आय2004-05 15,4422005-06 16,6312006-07 19,0282007-08 20,9352008-09 25,2782009-10 28,6512010-11 32,4532011-12 37,9792012-13 44,9892013-14 54,030 केन्द्रीय सांख्यिकी संगठन द्वारा वर्ष 2013-14 के लिये जारी अग्रिम अनुमान के अनुसार मध्यप्रदेश की सकल राज्य घरेलू उत्पाद दर स्थिर मूल्यों पर 11.08 प्रतिशत है। देश के बड़े राज्यों में यह सबसे अधिक है। आधार वर्ष 2004-05 में मध्यप्रदेश का सकल घरेलू उत्पाद 112926.89 करोड़ था, जो वर्ष 2013-14 में बढ़कर 238526.47 करोड़ हो गया है। इस प्रकार आधार वर्ष की तुलना में वित्तीय वर्ष 2013-14 में राज्य सकल घरेलू उत्पाद में 111 प्रतिशत वृद्धि हुई है।प्रति व्यक्ति आयमध्यप्रदेश की प्रति व्यक्ति आय में आधार वर्ष की तुलना में 350 प्रतिशत से अधिक की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वर्ष 2004-05 में प्रचलित मूल्यों पर मध्यप्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 15 हजार 442 थी, जो वर्ष 2013-14 में बढ़कर 54 हजार 30 रुपये हो गई है। यह वृद्धि लगातार हर वर्ष होती आ रही है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

आमिर खान ने कहा बेटियों को ताकत और बेटों को सही शिक्षा दें

मध्यप्रदेश में गौरवी अभियान का शुभारंभ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आर्थिक और राजनैतिक सशक्तिकरण के माध्यम से महिला सशक्तिकरण किया जा सकता है। मध्यप्रदेश इस दिशा में नेतृत्व करेगा। उन्होंने समाज से महिला सशक्तिकरण के लिये साथ देने का आव्हान किया। चौहान ने यह बात भोपाल में महिला सम्मान एवं संरक्षण के गौरवी अभियान के शुभारंभ समारोह में कही। समारोह की अध्यक्षता केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने की। कार्यक्रम में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता आमिर खान विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बेटियों के प्रति भेदभाव मानसिकता का दोष है। इसे बदलने के लिये सामूहिक प्रयास की जरूरत है। समाज में महिलाओं के प्रति नजरिया बदलने का अभियान चलाना होगा। गौरवी अभियान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मध्यप्रदेश में बेटियों को वरदान बनाने के लिये बेटी बचाओ अभियान शुरू किया गया। मुख्यमंत्री कन्यादान और लाड़ली लक्ष्मी जैसी अभिनव योजनाएँ बनाई गई जिन्हें अन्य प्रदेशों ने भी अपनाया। प्रदेश में स्थानीय निकायों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि घरेलू हिंसा को रोकने के लिये समाज को आगे आना होगा। प्रदेश में गौरवी अभियान के तहत वन स्टाप क्राइसिस रिज्यूलेशन सेंटर खोले जायेंगे। मध्यप्रदेश में महिला अपराध के मामले में 15 दिन के भीतर जाँच के बाद चालान प्रस्तुत करने की व्यवस्था की गई है। इस तरह के प्रकरणों में अपराधियों को समय-सीमा में कठोर सजा दिलाई गई है।डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि मध्यप्रदेश में गौरवी अभियान शुरू कर पूरे देश के सामने उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई अनूठी योजनाएँ शुरू की हैं जिन्हें देश में अपनाया जा सकता है। जिस प्रकार पोलियो को समाप्त किया गया है। उसी प्रकार खसरा, प्याज और कुष्ठ रोग भी समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार मध्यप्रदेश को पूरा सहयोग देगी। महिला सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। महिलाओं के सम्मान की रक्षा एक संवेदनशील विषय है। महिला सुरक्षा और संरक्षण के इस अभियान में सभी विभागों की भूमिका रहे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में स्वास्थ्य को एक बड़ा जन आंदोलन बनाने की जरूरत है। मध्यप्रदेश इस दिशा में पहल करें। उन्होंने कहा कि भोपाल में बन रहे एम्स को एम्स दिल्ली के समकक्ष बनाया जायेगा। इसे समय-सीमा में पूरा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि भोपाल का एम्स ऐसा अस्पताल है जहाँ एक पूरा परिसर आयुष को समर्पित है। सभी चिकित्सा पद्धतियों को एक साथ रखा गया है।प्रसिद्ध सिने अभिनेता-निदेशक आमिर खान अपने भाषण में कहा कि सत्यमेव जयते कार्यक्रम में पीड़ित महिलाओं को एक ही स्थान पर स्वास्थ्य, मनोचिकित्सीय, कानूनी और पुलिस सहायता देने का सुझाव आया था। इस विचार को एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने समर्थन दिया था। इस पर अमल करने में मध्यप्रदेश ने सबसे पहले पहल की, इसके लिये मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडलीय टीम बधाई की पात्र है। श्री आमिर खान ने कहा कि वे वन स्टॉप क्राइसिस रेजोल्यूशन सेंटर में पदस्थ होने वाले चिकित्सकों, कानूनी विशेषज्ञों, परामर्शदाताओं एवं अमले के प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेना चाहेंगे और उनसे संवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध अतिशीघ्र और पक्की कार्रवाई कर उन्हें दंड देने से ही महिलाओं के प्रति न्याय होगा और समाज में सुरक्षा का भाव आयेगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बेटियों को भावनात्मक, शारीरिक और मानसिक रूप से ताकत देना होगी। इसके अलावा बेटों को सही शिक्षा देने की शुरूआत करना होगी ताकि वे बहनों और महिलाओं का सम्मान और आदर करना सीखें। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि मध्यप्रदेश की यह पहल सफल होगी और इसमें लोगों का ज्यादा से ज्यादा सहयोग मिलेगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

कॉलेज कैम्पस में नो  स्मोकिंग

धूम्रपान करने पर लगेगा 200 रुपये का जुर्माना मध्यप्रदेश के महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को तम्बाकू सेवन से होने वाली बीमारियों से बचाने के लिये उच्च शिक्षा विभाग द्वारा महाविद्यालय परिसरों को धूम्रपान एवं तम्बाकू-मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया है। संस्थान के 100 गज के दायरे में किसी भी प्रकार के तम्बाकू उत्पादन बेचने एवं सेवन पर 200 रुपये तक जुर्माना हो सकता है। इस तरह की जानकारी का बोर्ड भी प्रत्येक महाविद्यालय के प्रवेश द्वार पर लगवाने के निर्देश प्राचार्यों को दिये गये हैं।संस्थान में अगर कोई धूम्रपान करते हुए मिलता है और और उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है, तो अर्थ-दण्ड संस्था प्रमुख से वसूला जायेगा। सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 4 के उल्लंघन में किये गये अपराधों के लिये प्राचार्य एवं शिक्षक कार्रवाई के लिये अधिकृत हैं। अर्थ-दण्ड के लिये निर्धारित प्रारूप की रसीद-बुक जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। अर्थ-दण्ड द्वारा वसूल की गई राशि भी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में जमा किया जाना है।अधिनियम 2003 में सभी सार्वजनिक स्थान जैसे शासकीय कार्यालय, मनोरंजन केन्द्र, पुस्तकालय, अस्पताल, स्टेडियम, होटल, शॉपिंग मॉल, कॉफी हाउस, निजी कार्यालय, न्यायालय परिसर, रेल्वे स्टेशन, बस स्टॉप, सभागृह, लोक परिवहन, शिक्षण संस्थान, टी-स्टॉल, ढाबा एवं अन्य सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान प्रतिबंधित है। इन स्थानों पर धूम्रपान करने वालों पर 200 रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मध्यप्रदेश में मेधा महिला सेवा केंद्र शुरू करेंगे आमिर खान

माधुरी दीक्षित बनेंगी ममता अभियान में ब्रांड एम्बेसेडर मध्यप्रदेश में जिला अस्पतालों में महिलाओं को चिकित्सकीय, विधिक और मानसिक स्तर पर सहायता के लिए मेधा महिला सेवा केंद्र प्रारंभ किए जाएंगे। इस श्रंखला में प्रदेश का पहला केंद्र 16 जून को जे.पी. अस्पताल भोपाल में शुरू होगा। प्रसिद्ध अभिनेता आमिर खान इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की उपस्थिति में करेंगे। यह केंद्र प्रताड़ना का शिकार बनी महिलाओं की सहायता के लिए कार्य करेंगे।सुप्रसिद्ध अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नैने मध्यप्रदेश सरकार के ममता अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए बतौर ब्रांड एम्बेसेडर दायित्व निभाने के लिए सहमत हो गई हैं। यूनीसेफ की भोपाल इकाई के सहयोग से 26 जून को राजधानी भोपाल में एक कार्यक्रम में माधुरी भी शामिल होंगी। स्वास्थ्य विभाग ने 16 एवं 26 जून के इन महत्वपूर्ण आयोजन के लिए तैयारियाँ प्रारंभ कर दी हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

धान के सिलसिले में शिवराज ने लिखा पासवान को खत

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान को पत्र लिखकर भारतीय खाद्य निगम के सरप्लस धान को राज्य उपार्जन एजेंसियों से सीधे प्राप्त कर अपने स्तर से मिलिंग करवाये जाने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने अपने पत्र में कहा है कि 2 वर्ष पहले तक मध्यप्रदेश में धान का अधिक मात्रा में उपार्जन नहीं होता था। इस वजह से मिलिंग के बाद प्राप्त होने वाले चावल का उपयोग राज्य में ही सार्वजनिक वितरण प्रणाली में हो जाता था। श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में कृषि क्षेत्र में हुए सुधार के कारण धान के उत्पादन में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। इस वृद्धि से प्रदेश में होने वाला धान उपार्जन हमारी सार्वजनिक वितरण प्रणाली की आवश्यकता से अधिक है। इस कारण सरप्लस धान भारतीय खाद्य निगम को प्रदाय किया जा रहा है। मुख्यमंत्री चौहान ने अपने पत्र में कहा है कि पिछले वर्ष भारतीय खाद्य निगम को धान प्रदाय करने में प्रदेश की एजेंसियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। निगम ने 'एफ.ए.क्यू.'' के न्यूनतम मापदण्ड से बाहर जाकर चावल के लाट रिजेक्ट किये, चावल की गुणवत्ता के परीक्षण में एक-तरफा निर्णय लिये। प्रदेश के कुछ स्थानों पर चावल जमा करने के डेढ़ से दो माह बाद पुन: गुणवत्ता के नाम पर उसे निरस्त किया है। निगम की इस प्रकार की गतिविधियों से प्रदेश में एक नकारात्मक माहौल पैदा हुआ है, जिससे मिलर्स उपार्जित धान की मिलिंग नहीं करना चाहते हैं। इन्हीं कारणों से प्रदेश में धान की मिलिंग में काफी कठिनाई आ रही है। मुख्यमंत्री चौहान ने पत्र के माध्यम से सुझाव दिया है कि भारतीय खाद्य निगम के लिये चावल परिदान प्राप्ति के लिये लक्ष्य निर्धारित किया जाये। मुख्यमंत्री ने चावल के गुणवत्ता परीक्षण के लिये राज्य की उपार्जन एजेंसी के साथ संयुक्त परीक्षण की प्रक्रिया निर्धारित किये जाने का भी अनुरोध किया है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

निजी क्षेत्र में सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष होगी

सभी निर्माण श्रमिकों का पंजीयन किया जाय मध्यप्रदेश के निजी क्षेत्रों में सेवानिवृत्ति की आयु 58 से बढ़ाकर 60 वर्ष की जायेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिये हैं कि मजदूरों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाय। श्रम कानूनों को सरलीकृत कर निवेशक मित्र बनाया जाय। मजदूरों के पंजीयन का संख्यात्मक लक्ष्य निर्धारित करने के बजाय शत-प्रतिशत पंजीयन का लक्ष्य बनाया जाय।श्रम विभाग बैठक में बताया गया कि 100 दिवसीय कार्य-योजना में मध्यप्रदेश दुकान एवं स्थापना तथा श्रम कल्याण निधि के अंतर्गत सभी संस्थानों को ऑनलाइन आवेदन करने तथा इलेक्ट्रॉनिक फार्म संधारण की अनुमति दी गई है। लायसेंस जारी करने और नवीनीकरण को लोक सेवा अधिनियम के दायरे में लाया गया है। प्रदेश के सभी जिलों में श्रम कल्याण केन्द्र प्रारंभ किये गये हैं। ठेका श्रमिकों को चेक से भुगतान मिलने लगा है। निर्माण श्रमिकों के लिये ग्रामीण क्षेत्र में एक लाख 20 हजार और शहरी क्षेत्रों में साढ़े तीन से पाँच लाख रुपये लागत की आवासीय योजना प्रारंभ की गई है। वस्त्र और आई.टी. में महिलाओं को रात्रि पाली में कार्य करने की छूट देने की अधिसूचना जारी कर दी गई है।बैठक में उप कर संग्रह का लक्ष्य 200 करोड़ से बढ़ाकर 300 करोड़ किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भवन निर्माण से प्राप्त होने वाले उप कर निर्धारण में किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिये मेकेनिज्म बनाया जाय। श्रम अधिकारियों के रिक्त पद भरने की कार्रवाई की जाय।मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा मजदूर महा-पंचायत में की गई घोषणा के अनुसार भोपाल शहर के पास कान्हासैया ग्राम में निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिये 100 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक शिक्षा सुविधाओं से युक्त आवासीय एजुकेशन सिटी बनायी जायेगी। इसके लिये 36 एकड़ भूमि चिन्हित की गई है। श्री चौहान ने कहा कि इस विद्यालय की रूपरेखा पर व्यापक चर्चा हुई है। मजदूरों के मेधावी बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा देकर डाक्टर, इंजीनियर सहित तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं के योग्य बनाने की यह महत्वाकांक्षी परियोजना समय-सीमा निर्धारित कर पूर्ण की जाय। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले कारीगर-शिल्पियों के लिये शहरी क्षेत्र में आश्रय गृह बनाने की घोषणा पर अमल के निर्देश दिये। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव मनोज श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव श्रम एम.के. वार्ष्णेय और श्रम आयुक्त के.सी. गुप्ता उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

कृषि केबिनेट का पुनर्गठन

मध्यप्रदेश शासन ने कृषि क्षेत्रक विषयों पर समग्र रूप से योजना बनाने एवं निर्णय लेने के लिये गठित मंत्रि-परिषद् की कृषि क्षेत्रक मामलों की समिति 'कृषि केबिनेट'' का पुनर्गठन किया है। पुनर्गठित समिति में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समिति के अध्यक्ष बनाये गये हैं। सदस्यों में मंत्री जयंत मलैया, गोपाल भार्गव, डॉ. गौरीशंकर शेजवार, कुँवर विजय शाह, गौरीशंकर बिसेन, कुसुम महदेले, यशोधरा राजे सिंधिया, राजेन्द्र शुक्ल, रामपाल सिंह, ज्ञान सिंह और राज्य मंत्री लाल सिंह आर्य को शामिल किया गया है।मुख्य सचिव समिति के सचिव और कृषि उत्पादन आयुक्त समिति के सह सचिव होंगे। समिति से संबंधित विभाग के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव स्थाई रूप से विशेष आमंत्रित होंगे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मुद्दों पर भारतीय बुद्धिजीवियों का चयनित दृष्टिकोण सबसे बड़ा संकट

संजय द्विवेदीनिंदनीयः देश के ख्यातिनाम लेखक एवं ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित श्री यू.आर. अनंतमूर्ति के चुनाव पूर्व दिए गए बयान (‘मोदी प्रधानमंत्री बने तो मैं देश छोड़ दूंगा’) नाते उन्हें डराना-धमकाना या करांची का बुक कराने की हरकतें शर्मनाक हैं। जबकि श्री अनंतमूर्ति पहले ही कह चुके हैं कि यह बात उन्होंने भावना में बहकर कही थी। अपने ताजा बयान में उन्होंने साफ कहा है कि-“ इस बार मेरा मानना है कि मोदी युवाओं के बीच काफी आकर्षक थे क्योंकि वे बढ़ते चीन, अमेरिका या किसी देश की तरह मजबूत राष्ट्र चाहते थे। मेरा मानना है कि यह राष्ट्रीय भावना है जिससे वे सत्ता में आए हैं।” (जनसत्ता,22 मई,2014) मुझे लगता है कि श्री अनंतमूर्ति यह बयान न भी देते तो भी उन्हें सम्मान मिलना चाहिए। वे हमारे समय के एक बड़े लेखक हैं। असहमति किसी भी लोकतंत्र का सौंदर्य है। हमारे परिवार के बुर्जुगों और विद्वानों का सम्मान तो हमें हमारी संस्कृति ही सिखाती है। कई बार बड़ों का गुस्सा ही आशीष बन जाता है। जो उन्हें कराची का टिकट भेज रहे हैं- वे भारत को नहीं समझते, ना ही इसकी लोकतांत्रिकता का मान करते हैं। वे राजनीतिक नहीं असामाजिक तत्व हैं और खबरों में आने के लिए ऐसी हरकतें कर रहे हैं। लेखक बिरादरी को अपने हीरो अनंतमूर्ति के साथ खड़ा होना चाहिए। स्वयं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भी कह चुके हैं कि चुनाव बीत चुके हैं, अब कड़वी बातों और संवादों का वक्त खत्म हो चुका है। हमें मिलकर इस देश के सपनों और युवाओं की आकांक्षाओं के लिए काम करना है। जनता जनार्दन ने जब श्री नरेंद्र मोदी को अभूतपूर्व बहुमत दे दिया है तो उनके चाहने वालों को भी अपेक्षित संयम और गरिमा का परिचय देना चाहिए,जैसा कि श्री नरेंद्र मोदी अपने भाषणों और कार्यों में दे रहे हैं। संवाद, आलोचना और चर्चा से ही कोई लोकतंत्र जीवंत होता है। मैंने श्री अनंतमूर्ति के पूर्व विवादित बयान पर स्वयं एक लेख लिखकर इसकी आलोचना की थी। किंतु समय के इस मोड़ पर मैं अपनी वैचारिक असहमति के बावजूद आदरणीय अनंतमूर्ति जी के साथ खड़ा हूं। उनके स्वस्थ और दीर्ध जीवन की कामना करता हूं। ऐसे सम्मानित बुर्जुगों की मौजूदगी ही हमारे लेखक समुदाय का संबल है। मैनें नौ अप्रैल को लिखा था , देश के तमाम जाने- माने बुद्धिजीवियों ने एक दिल्ली में 7 अप्रैल को प्रेस क्लब आफ इंडिया की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में न सिर्फ भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को जी-भर कर कोसा वरन एक साझा बयान पर हस्ताक्षर भी किए (जनसत्ता, 8 अप्रैल,2014)। भारतीय बुद्धिजीवियों की यह लीला न पहली है न अंतिम बल्कि इससे पता चलता है कि समाज में चल रहे आलोड़न और अपनी जड़ों से वे कितने उखड़े हुए हैं। हमारे बुद्धिजीवियों का यही शुतुरमुर्गी चरित्र और मुद्दों पर चयनित दृष्टिकोण देश का सबसे बड़ा संकट है। सवाल यह उठता है कि पिछले दस सालों में मनमोहन-चिदंबरम-मोंटेंक सिंह अहलूवालिया की आर्थिक कलाबाजियों, निरंतर भ्रष्टाचार के बीच सिसकते हिंदुस्तान के साथ कितनी बार ये हस्ताक्षर करने वाले बुद्धिजीवी नजर आए? यहां तक की अन्ना के आंदोलन में भी देश की पीड़ा के स्वर देने के लिए ये महापुरूष अपने ही बनाए स्वर्गों में अटके रहे। यूआर अनंतमूर्ति, अशोक वाजपेयी, नामवर सिंह, के. सच्चिदानंद, प्रभात पटनायक से लेकर इस बयान पर हस्ताक्षर करने वाले लगभग दो दर्जन बुद्धिजीवियों की वीरता तब कहां थी जब मुलायम सिंह यादव के राज में हर महीने एक दंगा हो रहा था। ये महापुरूष कश्मीरी पंडितों के पलायन को लेकर कितनी बार हस्ताक्षर अभियान और गोष्ठियां करते नजर आए? क्या कश्मीर के पाप के लिए आज तक किसी नेता कश्मीरी उलेमा ने माफी मांगी ? सही मायने में यह वे कायर जमातें हैं जो समय के सवालों से मुंह चुराते हुए अपनी सड़ी हुयी वैचारिकी और न समझ में आने वाली भाषा में एकालाप की अभ्यासी हो चुकी है। तीन दशकों तक पश्चिम बंगाल को अपने ‘वैचारिक सुराज’ से आलोकित करने वाले ये लोग किस मुंह से गुजरात और उसके मुख्यमंत्री की आलोचना के अधिकारी हैं? यू आर अनंतमूर्ति कहते हैं कि “मोदी सत्ता में आए तो हम अपने लोकतांत्रिक और नागरिक अधिकार खो बैठेंगें।“ उन्हें याद करना चाहिए कि एक बार इस देश में श्रीमती इंदिरा गांधी ने आपातकाल लागू कर हमारे लोकतांत्रिक और नागरिक अधिकार छीने थे तो उस संघर्ष की अगुवाई वामपंथियों ने नहीं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और जनसंघ के कार्यकर्ताओं ने की थी। संघ परिवार तो लोकतंत्र की मुक्ति के लिए लड़ने वाला परिवार रहा है जबकि हमारे बुद्धिजीवी संघर्ष की वेला में शुतुरमुर्गी शैली में रेत में सिर छिपा कर लुप्त हो जाते हैं। आज मोदी को कारपोरेट समर्थक बताकर कोसने वालों की नजर में सोनिया गांधी और उनके नामित प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कैसे कारपोरेट विरोधी नजर आने लगे हैं? मनमोहन सिंह ही इस देश में मनुष्य विरोधी आर्थिक नीतियों के प्रेरणाश्रोत और प्रारंभकर्ता हैं। आखिर क्या कारण है जिन मनमोहन सिंह ने खुदरा क्षेत्र में एफडीआई लागू की, उनके खिलाफ ये बुद्धिजीवी कोई बयान देते नजर नहीं आए और जिस नरेंद्र मोदी ने खुदरा में एफडीआई न लाने का वायदा किया है, वो कारपोरेट समर्थक हो गया। अफसोस तो यह है कि हमारे बुद्धिजीवियों की अपनी कोई राय है नहीं। वे स्वतंत्र चिंतन के बजाए ‘मोदी फोबिया’ से ग्रस्त हैं। वे दंगों से भी पीड़ित नहीं हैं। वे मुलायम के दंगों, 84 में सिखों के नरसंहार, भागलपुर, मलियाना से लेकर 1947 से लेकर कितनी बार हुए दंगों से पीड़ित नहीं हैं। उनके लेखन में भी यह पीड़ा कभी उभरकर नहीं आती वे तो बस मोदी के दंगों से पीड़ित हैं। यह जाने बिना कि आखिर गुजरात का दंगा हुआ क्यों? गुजरात के दंगे गोधरा के भीषण नरमेघ की प्रतिक्रिया में हुए थे। उस घटना के बाद गुजरात जल उठा। आखिर सेकुलर राजनीति चैंपियन मुलायम सिंह के राज में दंगें क्यों हो रहे हैं? क्या कारण है कि मुलायम सिंह दंगों की सीरीज के बावजूद सेकुलर राजनीति के मसीहा बने हुए हैं और मोदी जिनके राज में 2002 के बाद कोई दंगा नहीं हुआ वे सेकुलर बुद्धिजीवियों के निशाने पर हैं? सही मायने में हमारे बुद्धिजीवी मोदी के खिलाफ ‘सुपारी किलर्स’ की तरह व्यवहार कर रहे हैं। आखिर यह सुपारी किसने दी है? वे कौन होते हैं भारत के एक राज्य के तीसरी बार निर्वाचित मुख्यमंत्री के खिलाफ इस प्रकार विष वमन करने वाले और लोगों को गुमराह करने वाले? भारत की जनता की समझ क्या इतनी भोथरी है कि वह सही और गलत का फैसला न कर सके। आखिर क्या कारण है देश के तमाम चुनावों में ये बुद्धिजीवी इतनी रुचि नहीं दिखाते किंतु नरेंद्र मोदी के खिलाफ ये तुरंत एकजुट हो गए। इसमें कहीं न कहीं संदेह उपजता है कि ये बुद्धिजीवी भारतीय लोकतंत्र और उसके नागरिकों के शुभचिंतक नहीं हैं। देश में पिछले दस सालों में क्या कुछ नहीं हुआ। महंगाई, भ्रष्टाचार और कदाचार के प्रतिदिन होते प्रसंगों पर, नक्सलियों के आतंक और आतंकियों की वहशत पर हमारे बुद्धिजीवियों की क्या भूमिका रही है? कहने की आवश्यक्ता नहीं है। आखिर नरेंद्र मोदी अगर देश के प्रधानमंत्री बनते हैं तो इस देश के संविधान की शपथ लेकर और जनसमर्थन के बाद ही बनेंगें। क्या हमें अपने संविधान,संसद, न्याय व्यवस्था पर भरोसा नहीं है? क्या नरेंद्र मोदी ने गुजरात में ऐसा कुछ किया है, जिसके प्रमाण इन बुद्धिजीवियों के पास हैं? सिर्फ अपने राजनीतिक विरोधों और राजनीतिक दुराग्रहों के आधार पर मोदी को लांछित करना ठीक नहीं हैं। बहुत दिन नहीं हुए जब 90 के दशक की राजनीति में लालकृष्ण आडवानी को ऐसे ही सांप्रदायिक फ्रेम में कसा जाता था। आज वे भी सेकुलर नेताओं के दुलारे हैं। अटलबिहारी वाजपेयी की सरकार बनने के पहले ऐसी ही आशंकाएं उनकी सरकार को लेकर भी जतायी जाती थीं। आज भी भाजपा देश के कई राज्यों गुजरात, मप्र, छत्तीसगढ़, गोवा में सत्ता में है, पंजाब में वह सहयोगी दल है। बिहार में जेडीयू की सहयोगी रही है। उप्र, कर्नाटक,महाराष्ट्र में उसकी सरकारें रही हैं। क्या वे सरकारें अल्पसंख्यकों से भेद करती नजर आयीं। क्या वे संविधान को तोड़ती नजर आयीं। जाहिर तौर पर नहीं। भाजपा और उसकी सरकारों का कामकाज कमोबेश अन्य दलों की सरकारों जैसा ही रहा है। कई मायने में बेहतर भी। दिल्ली से लेकर राज्यों तक में भाजपा के साथ सत्ता का अनुभव देश और सहयोगी दलों सबको है। आज देश की राजनीति में भाजपा अश्पृश्य नहीं है। वह देश की एक ऐसी पार्टी है जिसने अपने भौगोलिक और राजनीतिक विस्तार किया है। विविध समाजों और पंथों और क्षेत्रों तक उसकी पहुंच बनी है। वही है जो राष्ट्रपति पद के लिए डा. एपीजे कलाम को चुन सकती है और एक ईसाई आदिवासी पीए संगमा का समर्थन कर सकती है। वही है जो कश्मीर पंडितों की पीड़ा और उनके आर्तनाद में साथ खड़ी हो सकती है। वही है जिसके जिसके लिए अल्पसंख्यक और बहुसंख्यक की परिभाषाएं बेमानी है। भारतीयता उसके केंद्र में है। इसे वे नहीं समझ सकते जो विदेश विचारों,विदेशी सोच और विदेशी पैसों के बल पर सोचते और बोलते हैं। कोई भी विचारधारा देश से बड़ी नहीं होती। किंतु फिर भी कुछ लोगों के लिए चीन युद्ध के समय चीन के चेयरमैन माओ उनके भी चेयरमैन लगते रहे हैं। रामजन्मभूमि पर मंदिर निर्माण उनके लिए राजनीतिक नारा हो सकता है। किंतु जिन्हें देश की, उसके इतिहास की समझ नहीं है, उन्हें तो सरदार पटेल द्वारा सोमनाथ का उद्धार भी एक राजनीति ही लगेगा। देश के बुद्धिजीवियों से देश इसीलिए निराश है। क्योंकि वे राजनीति के आगे चलने वाली मशाल बनने के बजाए खुद राजनीति का हिस्सा बन गए हैं। ऐसी राजनीति का हिस्सा जिसे इस देश के मन की थाह नहीं है। ऐसी राजनीति जो बंटवारे और टुकड़े करने में भरोसा रखती है। उसे नरेंद्र मोदी रास कहां आएंगें? उन्हें तो मनमोहन सिंह, गुजराल, देवगौड़ा या कुछ भी दे दीजिए वे सह लेगें पर वे एक नरेंद्र मोदी को नहीं सह सकते क्योंकि उन्हें पता है कि मोदी का मतलब एक ऐसी विचारधारा है जिसके लिए राष्ट्र सर्वोपरि है जबकि इनकी परिभाषा में भारत एक राष्ट्र है ही नहीं। इनका बस चले तो ये कश्मीर पाकिस्तान को, छ्त्तीसगढ़ माओवादियों को और अरूणाचल चीन को सौंप दें। ऐसे बुद्धिजीवी इस देश को नहीं चाहिए, हम बुद्धिहीन ही सही पर देश नहीं बंटने नहीं देंगें। इसीलिए प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की आवाज जब प्रचार माध्यमों पर गूंजती है- ‘मैं देश नहीं झुकने दूंगा’ तो इन बुद्धिवादियों को दर्द सबसे ज्यादा होता है, किंतु हर आम हिंदुस्तानी इस पर मंत्र झूम उठता है, झूमता रहेगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

डिसा ने  फैली बीमारी के संबंध में ली जानकारी

मण्डला जिले के ग्राम टिकरी बम्हनी बंजर में कुछ लोगों को डेंगू होने की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सक एवं अन्य अमला भेजा गया है। गाँव में आवश्यक ऐहतियात बरते जाने के कारण इस रोग से कोई मृत्यु नहीं हुई है।मुख्य सचिव श्री अन्टोनी डिसा ने प्रमुख सचिव स्वास्थ्य से इस संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। मुख्य सचिव के निर्देश पर भोपाल से भी चिकित्सकों का दल ग्राम िटकरी बम्हनी बंजर पहुँच चुका है। मुख्य सचिव ने अन्य जिलों में भी मौसमी बीमारियों से लोगों को बचाने के लिये कलेक्टर द्वारा आवश्यक भूमिका निभाने के निर्देश दिये गये हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

भोपाल के घरों  को मिलेगी पाइप लाईन से घरेलू गैस

एमपी के नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री बाबूलाल गौर ने कहा है कि भोपाल के नागरिकों को जल्द ही महानगर की तर्ज पर पाइप लाईन के जरिये घरेलू गैस मिलेगी। उन्होंने कहा कि भोपाल-मंडीदीप में इसके लिए जल्द ही योजना तैयार की जायेगी। श्री गौर आज भोपाल में उनसे मिलने आये गेल (गैस अथारिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड) के अधिकारियों से चर्चा कर रहे थे। इस मौके पर महापौर भोपाल श्रीमती कृष्णा गौर और भोपाल नगर निगम आयुक्त विशेष गढ़पाले भी मौजूद थे।नगरीय प्रशासन मंत्री गौर ने बताया कि योजना के लिए भोपाल नगर निगम की तरफ से हरसंभव मदद दी जायेगी। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को मदर स्टेशन बनाने के लिए उपयुक्त भूमि चयन करने के लिए भी कहा। श्री गौर ने बताया कि पाइप लाईन से मिलने वाली गैस का उपयोग घरेलू के साथ-साथ औद्योगिक एवं वाणिज्यिक संस्थानों में भी किया जायेगा। इसके उपयोग में दुर्घटना की संभावना बिलकुल नहीं है। महापौर श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि एलपीजी सिलेंडर के भण्डारण एवं परिवहन में दुर्घटना की संभावनाएँ लगातार बनी रहती हैं। राजधानी की बढ़ती आबादी के कारण पाइप लाईन के जरिये घरेलू गैस एवं वाहनों के ईंर्धन के रूप में सीएनजी का उपयोग ज्यादा सुविधाजनक है। उन्होंने निगम के अधिकारियों को गेल के साथ मिलकर शीघ्र काम शुरू करने के लिए कहा।गेल के अधिकारी प्रदीप मदान ने बताया कि मध्यप्रदेश में संयुक्त उपक्रम अवंतिका गैस लिमिटेड कार्य कर रही है। मुम्बई से दिल्ली जाने वाली गैस पाइप लाईन को ब्यावरा से भोपाल की तरफ 100 किलोमीटर बढ़ाना होगा। उन्होंने बताया कि घरेलू एवं ओद्यौगिक उपयोग में आने वाली पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) का उपयोग पूरी दुनिया में सफलता से किया जा रहा है। इसके साथ ही पेट्रोल और डीजल के स्थान पर सीएनजी का उपयोग हो रहा है। अब यह नगरों एवं महानगरों के लिए आवश्यक हो गई है। सीएनजी एवं पीएनजी में मिलावट की संभावना बिलकुल नहीं होती और पर्यावरण के अनुकूल है। सीएनजी पर वाहन चलाना पेट्रोल की तुलना में 40 से 50 प्रतिशत एवं डीजल की तुलना में 20 से 30 प्रतिशत सस्ता है।गेल के अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर में इसका उपयोग हो रहा है। यहाँ पर करीब 4000 घरेलू कनेक्शन पीएनजी द्वारा एवं 5000 वाहन सीएनजी द्वारा चल रहे हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मजदूरी भुगतान प्राप्त करने 5 किलो मीटर का सफर

अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास अरूणा शर्मा ने जबलपुर संभाग की बैठक में यह सुनिश्चित करने को कहा है कि किसी भी व्यक्ति को मजदूरी का भुगतान प्राप्त करने 5 किलोमीटर से ज्यादा न चलना पड़े। संभाग के सभी चिन्हित ग्रामों में यू.एस.बी. (अल्ट्रा सब ब्रांच)15 मई तक प्रारंभ किये जायें।श्रीमती अरूणा शर्मा ने मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास मिशन की समीक्षा करते हुए कहा कि जबलपुर संभाग में इस योजना में अच्छा काम हुआ है, नरसिंहपुर जिले ने तो लक्ष्य शत-प्रतिशत हासिल किया है। उन्होंने कहा कि बैंक लक्ष्य अनुसार प्रकरण स्वीकृति उपरांत वितरण कार्रवाई त्वरित करें। हितग्राही भी इस योजना में अपनी मासिक किश्तें जमा कर रहे हैं और सरकार भी अपना अंशदान दे रही है। श्रीमती शर्मा ने डिण्डोरी और मण्डला जिलों को इसमें प्रगति लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आवास मिशन सहित अन्य योजनाओं से बने आवासों पर योजना का लोगो अवश्य लगवाया जाये।उन्होंने कहा कि स्थायी एजेंडे के रूप में यू.एस.बी. ओपनिंग और मुख्यमंत्री आवास मिशन की प्राथमिकता से कलेक्टर्स समीक्षा करें। संभाग पंचायत एवं ग्रामीण विकास कार्यों में अच्छा काम कर रहा है, प्रदेश में प्रथम स्थान पाने के प्रयास किये जायें। समीक्षा के दौरान श्रीमती शर्मा ने पंचायतों के भवन नरेगा से बनाये जाने के निर्देश दिये।डॉ. राजेश राजौरा ने ई-पंचायत काम में गति लाने को कहा। जिला पंचायतों को हार्डवेयर-साफ्टवेयर की राशि मुहैया करवा दी गई है। ई-पंचायत के लिए कम्प्यूटर, स्केनर, टी.व्ही. और प्रिंटर भी मुहैया करवाये जा रहे हैं। डॉ. राजौरा ने कहा कि पंचायत सचिवों और रोजगार सहायकों को विकासखण्ड स्तर पर ई-पंचायत संबंधी प्रशिक्षण दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि पंचायतों को सुदृढ़ और आधुनिक किया जा रहा है। प्रदेश की 8 हजार पंचायत को लेपटाप मुहैया करवाये गये हैं, शेष को भी दिया जायेगा।बैठक में बताया गया इंदिरा आवास के हितग्राहियों को राशि अब भोपाल से सीधे उनके खाते में डाली जायेगी। मध्यान्ह भोजन की समीक्षा में निर्देश दिये गये कि एक सेल्फ हेल्प ग्रुप को 2 या 3 से ज्यादा स्कूल न दिये जायें। संभाग के सभी जिले इसे सुनिश्चित करवायें। स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाये। सभी कलेक्टर्स और सी.ई.ओ. जिला पंचायत अपने स्तर पर समीक्षा करें। सभी शालाओं में किचन शेड बनाना सुनिश्चित करने को कहा गया।बैठक के दौरान कहा गया कि सीमेंट-कांक्रीट सड़क, कृषि जमीन में उत्पादकता बढ़ाने के कार्य, पंचायत भवन और कपिलधारा कार्य को प्राथमिकता दी जाये। अपर मुख्य सचिव ने कहा कृषि भूमि को उन्नत बनाने से उत्पादन बढ़ेगा, सिंचाई सुविधा देकर एक फसली भूमि को द्वि-फसली की जा सकती है। पंचायतों के सीईओ को सख्त निर्देश दिये गये कि वे रोजगार गारंटी योजना के कार्यों की सतत् मानीटरिंग करें अन्यथा उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी और यदि कार्य में मूल्यांकन सही न पाये जाने पर इंजीनियर्स के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी ।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

इन्वेस्टर्स समिट के करारनामों पर तेजी से काम

317 परियोजनाएँ क्रियान्वयन के विभिन्न चरण में मध्यप्रदेश में उद्योग-व्यापार के क्षेत्र में पूँजी निवेश बढ़ाने के उद्देश्य से अक्टूबर, 2012 में इंदौर में हुई इन्वेस्टर्ससमिट के करारनामों पर तेजी से काम चल रहा है। समिट में कुल 1101 निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। कुल 3 लाख 77हजार 678 करोड़ के इन प्रस्तावों के क्रियान्वयन से 20 लाख लोगों को रोजगार मिलना प्रस्तावित है। इन 1101 निवेशप्रस्ताव में 529 एमओयू, 335 एक्सप्रेशन ऑफ इन्टरेस्ट और 239 एग्रीमेंट शामिल हैं।कुल 529 एमओयू में से 317 परियोजनाएँ क्रियान्वयन के विभिन्न चरण में हैं। कुल 3,565 करोड़ रुपये निवेश की42 परियोजना में काम शुरू हो चुका है। कुल 3,718 करोड़ रुपये की 74 परियोजना निर्माणाधीन हैं और 68 हजार 299करोड़ रुपये की 201 परियोजना में भूमि आवंटन हो चुका है। इन 370 परियोजना से 3 लाख 78 हजार से अधिक लोगोंको रोजगार मिलेगा।पर्यटन के क्षेत्र में किये गये एमओयू में से ए.जी.-08 वेंचर्स लिमिटेड, भोपाल द्वारा भोपाल जिले की हुजूर तहसीलके ग्राम फंदा में आकृति नेचर केयर प्रोजेक्ट का क्रियान्वयन शुरू कर दिया गया है। कुल 25 करोड़ के निवेश से इसपरियोजना से 400 लोगों को रोजगार मिलेगा। ए.जी.-08 वेंचर्स लिमिटेड, भोपाल द्वारा मड़ई, होशंगाबाद में 50 करोड़लागत से होटल एण्ड रिसॉर्ट बनाने का एमओयू किया गया है। इसमें भूमि का नामांतरण हो चुका है। लगभग सभीअनुमतियाँ प्राप्त हो चुकी हैं। भोपाल में टी. एण्ड डी. प्रायवेट लिमिटेड, भोपाल द्वारा 5 सितारा होटल के निर्माण के लियेकिये गये एमओयू के क्रियान्वयन की दिशा में भूमि का नामांतरण हो चुका है। एम.पी. नगर भोपाल में होटल स्थापितकरने की प्रक्रिया चल रही है। बेसमेंट का निर्माण जारी है और कोर्टयार्ड मेरियट से टाई अप हो चुका है। इस होटल कीलागत 177 करोड़ से अधिक है। पर्यटन क्षेत्र की अन्य परियोजनाओं में भोपाल-इंदौर रोड पर स्थित ग्राम बकानिया औरमहेश्वर में होटल एण्ड रिसॉर्ट एम्यूजमेंट पार्क, इंदौर में होटल एण्ड रेस्टारेंट तथा बुधनी में रिसॉर्ट, कॉटेज आदि कीपरियोजनाओं का क्रियान्वयन विभिन्न चरण में है।मेसर्स एस.ई.एल. मेन्युफेक्चरिंग लिमिटेड द्वारा महतवाड़ा, जिला सीहोर में स्पिनिंग मिल में जुलाई, 2014 मेंआंशिक उत्पादन शुरू होना संभावित है। कुल 7,200 के निवेश से स्थापित होने वाले इस मिल में 60 हजार लोगों कोरोजगार मिलना प्रस्तावित है। बुधनी में मेसर्स वर्धमान टेक्सटाइल लिमिटेड के स्पिनिंग यार्ड एण्ड फेब्रिक प्रोडक्शनयूनिट में सितम्बर, 2014 तक उत्पादन संभावित है। मेसर्स ऑटोमोटिव एक्सेल लिमिटेड को बेतमा औद्योगिक क्षेत्र,इंदौर में ऑटो कम्पोनेंट प्लांट निर्माण के लिये 40 एकड़ शासकीय भूमि आवंटित की गई है। मेसर्स भारत गियर्सलिमिटेड को देवास में ऑटो कम्पोनेंट प्लांट के लिये 10 एकड़ शासकीय भूमि दी गई है। मेसर्स प्रोक्टर एण्ड गेम्बलहोम प्रोडक्ट्स के 640 करोड़ लागत के मण्डीदीप में स्थापित होने वाले हेयर शेम्पू प्लांट में जुलाई, 2014 तक उत्पादनसंभावित है। मेसर्स रेनबेक्सी लेबोरेट्रीज को मालनपुर, भिण्ड में फार्मा मेन्युफेक्चरिंग प्लांट के लिये 52 एकड़ शासकीयभूमि आवंटित की गई है। मेसर्स केडबरी इण्डिया लिमिटेड द्वारा मालनपुर भिण्ड में मेजर एक्सपेंशन प्रोजेक्ट प्लांट द्वाराजुलाई, 2013 तक उत्पादन शुरू होना संभावित है। इसी तरह जॉन डियर इण्डिया प्रायवेट लिमिटेड द्वारा ग्राम खाटम्बा,देवास में स्थापित की जा रही ट्रेक्टर, एग्रीकल्चर इक्युपमेंट मेन्युफेक्चरिंग एण्ड असेम्बली यूनिट द्वारा जुलाई, 2103 मेंउत्पादन शुरू किया जाना संभावित है।नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा सेक्टर में 52 परियोजना में भूमि आवंटन की प्रक्रिया चल रही है। सूचना प्रौद्योगिकीसेक्टर में इन्फोसिस लिमिटेड, बैंगलुरु को 130 एकड़ शासकीय भूमि इंदौर में उपलब्ध हो चुकी है। भारत सरकार सेएसईजेड संबंधी नोटिफिकेशन जारी हो गया है। खाद्य प्र-संस्करण के क्षेत्र में ओम एग्रो प्रोडक्ट्स, जबलपुर द्वारा जबलपुरमें मशरूम ग्रोविंग एण्ड प्रोसेसिंग, मिल्क प्रोसेसिंग, खाद्य पदार्थ परियोजना में मशरूम का उत्पादन शुरू हो गया है।डेयरी प्रोडक्ट और खाद्य पदार्थों का उत्पादन शीघ्र शुरू हो जायेगा। खरगोन मेगा फूड पार्क प्रायवेट लिमिटेड द्वारा खरगोनके ग्राम पनवार में कोल्ड स्टोरेज प्रारंभ किया जा चुका है। शारदीय एग्रोटेक, इंदौर द्वारा भी खण्डवा रोड, इंदौर पर कोल्डस्टोरेज का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है।वेयर-हाउसिंग एण्ड लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में मध्यप्रदेश वेयर-हाउसिंग एण्ड लॉजिस्टिक कार्पोरेशन द्वारा प्रदेश के 40जिलों में 15 लाख मीट्रिक क्षमता के गोदाम स्थापित किये जाने हैं। इन गोदाम के लिये 136 आवेदन स्वीकृत किये गयेहैं। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में वैष्णव विद्यापीठ, इंदौर और महाराष्ट्र इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी, पुणे द्वारा निजी विश्वविद्यालयके गठन की प्रक्रिया जारी है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

108 का विस्तार, सेवा में 1700 वाहन शामिल

25 टीका-रथ रवाना हुए एमपी के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार और विस्तार के लिये तेजी से प्रयास किये जा रहे हैं। डॉ. मिश्रा ‘‘सम्पूर्ण स्वास्थ्य सबके लिये’’ योजना में संजीवनी 108 एम्बुलेंस सेवा के प्रदेशव्यापी विस्तार संबंधी प्रणाली की जानकारी आधारित मीडिया वर्कशॉप को संबोधित कर रहे थे। मंत्री डॉ. मिश्रा ने विभिन्न जिलों में भेजे जाने के लिये 25 टीका-रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। अभी ऐसे 32 टीका-रथ और तैयार हो रहे हैं।डॉ. मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में संजीवनी 108 एम्बुलेंस सेवा में अब 1700 वाहन के साथ प्रदेश के सभी 50 जिलों के प्रत्येक विकासखण्ड में 6 से 8 वाहन उपलब्ध रहेंगे। इनसे आपातकालीन सेवा के लिये रोगियों एवं गर्भवती महिलाओं और शिशुओं एवं माताओं को तत्काल परिवहन सेवा उपलब्ध हो सकेगी। डॉ. मिश्रा ने प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश जनता को स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध करवाने में देश के अग्रणी राज्यों में गिना जाने लगा है। निःशुल्क दवा वितरण हो अथवा साधारण और गंभीर बीमारियों की निःशुल्क जाँच सुविधा हो या मातृ एवं शिशु मृत्यु दरों में निरंतर गिरावट, इन सभी क्षेत्रों में प्रदेश देश में अव्वल रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध करवाने के लिये 49 हजार 970 आरोग्य केन्द्र स्थापित किये गये हैं।डॉ. मिश्रा ने कहा कि माँ और बच्चों की बेहतर देखभाल के लिये भी प्रदेश सरकार ने बहुत काम किया है। जननी सुरक्षा योजना, ममता अभियान इसके उत्कृष्ट उदाहरण हैं। प्रदेश में 303 पोषण-पुनर्वास केन्द्र के माध्यम से 60 हजार कुपोषित बच्चों का इलाज कर उन्हें बेहतर पोषण उपलब्ध करवाया जा रहा है।स्वास्थ्य मंत्री ने संजीवनी 108 की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में एकीकृत रैफरल ट्रांसपोर्ट योजना के अंतर्गत अब ये वाहन एक ही कॉल-सेंटर के माध्यम से संचालित होंगे। कुल 1700 वाहन में 604 संजीवनी और 848 जननी एक्सप्रेस वाहन हैं शेष अन्य शासकीय एम्बूलेन्स वाहन हैं। इन वाहनों में प्रशिक्षित, पैरामेडिकल स्टॉफ, जीवन-रक्षक दवाएँ, ऑक्सीजन आदि उपलब्ध रहेंगे और स्वास्थ्य आपदा की स्थिति में 108 नम्बर पर फोन करने पर तत्काल वांछित स्थान पर उपस्थित होंगे।प्रमुख सचिव स्वास्थ्य प्रवीर कृष्ण ने बताया कि सभी की पहुँच में स्वास्थ्य सेवाएँ हों, इसीलिये ‘‘सम्पूर्ण स्वास्थ्य सबके लिये’’ की परिकल्पना कर प्रदेश में तेजी से साकार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 20 लाख बच्चों को जानलेवा बीमारियों के टीके लगाये जाते हैं। टीका-रथों में टीकों की गुणवत्ता बनाये रखने के लिये उनका परिवहन प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में किया जायेगा। इसके साथ ही टीका-रथों से टीकाकरण का संदेश भी प्रचारित किया जायेगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

स्किल डेव्हलपमेंट के जरिये पर्यटन के क्षेत्र में नये अवसर

बिन्दु सुनील मध्यप्रदेश को पर्यटक मित्र प्रदेश के रूप में स्थापित करने तथा पयर्टकों को बेहतर गुणवत्ता एवं व्यवहार के साथ सुविधाएँ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग द्वारा स्किल डेव्हलपमेंट के जरिये युवाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है।इसके अतिरिक्त प्रदेश में युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए भारत सरकार द्वारा हुनर-से-रोजगार कार्यक्रम भी संचालित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का लक्ष्य 18 से 28 वर्ष के युवाओं को फूड एण्ड बेवरेजेस एण्ड हाऊसकीपिंग मल्टीस्किल कोर्सेस के लिए प्रशिक्षित किया जाना है। इसके अलावा जबलपुर एवं रीवा में फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट खोले जा रहे हैं। भारत सरकार से स्वीकृति प्राप्त कर इन संस्थानों का निर्माण कार्य प्रारंभ है।प्रदेश के युवाओं को हॉस्पिटेलिटी के क्षेत्र की विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षण देने के लिए मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा इंदौर में (एस.आई.एच.एम.) होटल प्रबंधन संस्थान स्थापित किया गया है। हॉस्पिटेलिटी के क्षेत्र में सर्विस प्रोवाईडर एवं फ्रेशर्स को प्रशिक्षण देने के लिए एम.पी.आई.एच.टी. (इंस्टीट्यूट ऑफ हास्पिटेलिटी ट्रेनिंग) स्थापित किया गया है। इसके तहत इग्नू के सहयोग से अनेक कोर्सेस जैसे 6 माह का सर्टिफिकेट कोर्स, पी.जी. डिप्लोमा इन होटल ऑपरेशन का 6 माह का सर्टिफिकेट कोर्स, अनुसूचित जनजाति के युवक-युवतियों के लिए शार्ट टर्म हास्पिटेलिटी कोर्सेस आदि आयोजित किए जा रहे हैं। पी.जी. डिप्लोमा इन होटल ऑपरेशन में 49, सर्टिफिकेट कोर्स इन फ्रंट आफिस ऑपरेशन में 174, सर्टिफिकेट कोर्स इन फूड एण्ड बेवरेजेस ऑपरेशन में 142, सर्टिफिकेट कोर्स इन हाऊस कीपिंग ऑपरेशन में 89, अनुसूचित जनजाति के युवक-युवतियों के लिए शार्ट टर्म हास्पिटेलिटी कोर्सेस में 256, डीपीआईपी के सहयोग से शार्ट टर्म स्पॉन्सर्ड कोर्स के तहत 110 तथा स्व-सहायता समूहों के 20 सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया।मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा विभिन्न पर्यटन स्थलों पर कार्यरत 79 गाइडस का आई.आई.टी.टी. ग्वालियर के माध्यम से रिफ्रेशर प्रशिक्षण करवाया गया। जंगल इकाइयों में पर्यटकों को प्रकृति की अधिक जानकारी उपलब्ध करवाने की दृष्टि से 15 व्यक्तियों को प्राकृतिकविद् संबंधी प्रशिक्षण भारतीय वन प्रबंध संस्थान, भोपाल द्वारा दिलवाया गया है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

एम पी में मिशन ओलम्पिक

मलखम्ब मध्यप्रदेश का ‘राज्य खेल’ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद् की बैठक में खेल के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की कड़ी में मलखम्ब को राज्य खेल घोषित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही ओलम्पिक्स गेम्स 2020 में प्रदेश के खिलाड़ियों द्वारा देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयनित खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने की मिशन ओलम्पिक-2020 नामक नवीन योजना शुरू करने का निर्णय लिया गया। मलखम्ब मलखम्ब भारत की प्राचीनतम खेल विधा है जिसे भारत सरकार से मान्यता प्राप्त है। इसकी तकनीक पराम्परागत है और इससे अनेक आधुनिक खेल विधाओं का विकास हुआ है। मलखम्ब खिलाड़ी किसी भी खेल के लिए उपयुक्त एवं दक्ष होते हैं। कम से कम समय में शरीर के प्रत्येक अंग को व्यायाम देने वाला यह विश्व का एकमात्र खेल है। कुश्ती, जिमनास्टिक, पोल वाल्ट आदि खेलों में मलखम्ब खिलाड़ी विशेष दक्षता प्राप्त कर सकते हैं। इन्हीं सब विशेषताओं को ध्यान में रखते हुए मलखम्ब ‘राज्य खेल’ घोषित करने का निर्णय लिया गया है। मिशन ओलम्पिक-2020 योजना मंत्रि-परिषद् ने प्रदेश में ओलम्पिक गेम्स-2020 में प्रदेश के खिलाड़ियों द्वारा देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयनित खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण के उद्देश्य से मिशन ओलम्पिक-2020 नामक नवीन योजना को मंजूरी दी। इस योजना की घोषणा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 16 जनवरी 2013 को युवा पंचायत में की थी। मिशन ओलम्पिक के लिए मार्शल आर्ट, वाटर स्पोटर्स एवं शूटिंग का चयन किया गया है। योजना में न्यूनतम 9 वर्ष की उम्र से चयनित प्रतिभावान खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रत्येक खेल के लिए अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त प्रशिक्षकों की सेवा ली जायेगी। प्रत्येक खेल के लिए 4 पुरुष एवं 4 महिला खिलाड़ी (शूटिंग के लिए 6-6 खिलाड़ी) का अंतिम चयन किया जायेगा। कुल 76 खिलाड़ी को विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा। चयनित खिलाड़ियों को चिन्हित विदेशी प्रशिक्षण संस्थानों में दो वर्ष में से किसी एक वर्ष में दो माह के लिए तथा देश में चिन्हित प्रशिक्षण संस्थानों में प्रत्येक वर्ष एक माह के उच्च स्तरीय प्रशिक्षण के लिए भेजा जायेगा।योजना के क्रियान्वयन के लिए फिटनेस ट्रेनर, साइक्लॉजिस्ट, फिजियोथेरेपिस्ट और मसाजर के नये पद भी सृजित किए जायेंगे। बारहवीं पंचवर्षीय योजना (वर्ष 2013-14 से 2016-17) में इस योजना पर 28 करोड़ 87 लाख रुपये का व्यय अनुमानित है। मंत्रि-परिषद् ने परियोजना प्रशिक्षण समिति की अनुशंसाओं के आधार पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 11वीं पंचवर्षीय योजना में संचालित 6 योजना को 12वीं पंचवर्षीय योजना में निरंतर किये जाने का निर्णय लिया। इनमें खिलाड़ियों को प्रोत्साहन, युवा संधि को अनुदान, स्टेडियम एवं खेल अधोसंरचना, खेल अकादमियों की स्थापना, खेल अकादमियों का संचालन तथा पंचायत युवा क्रीड़ा और खेल अभियान-पायका शामिल हैं। इन पर प्रस्तावित व्यय 488 करोड़ 20 लाख रुपये है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

गंभीर बीमार पत्रकारों को मिलेंगे 50 हजार

मध्यप्रदेश में पत्रकारों को गंभीर बीमारी में 50 हजार रुपये तक का सहयोग, पत्रकार बीमा और बुजुर्ग पत्रकारों को श्रद्धानिधि देने की योजना बनायी गयी है। सरकार पत्रकारों के कल्याण के लिए सदैव तत्पर है। यह बात आयुक्त जनसम्पर्क राकेश श्रीवास्तव ने अनूपपुर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं से अवगत होने और उनके निराकरण के लिए जिला एवं संभाग स्तर पर पत्रकारों से चर्चा कर रहे हैं।जनसम्पर्क आयुक्त ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में शुरू की गई योजनाओं की जानकारी आम-जन तक पहुँचाने में पत्रकार अग्रणी भूमिका निभा सकते हैं। इससे दूरस्थ अंचल के लोगों को इन योजनाओं का भरपूर लाभ मिल सकेगा। उन्होंने निःशुल्क दवा वितरण, निःशुल्क पैथालॉजी जाँच, मुख्यमंत्री स्व-रोजगार और मुख्यमंत्री युवा कान्ट्रेक्टर योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

ये गब्बर सिंह  खेती करता है

मध्यप्रदेश के दतिया जिले के गब्बर सिंह ने बीहड़ों में बसे गाँव 'लांच' में उद्यानिकी फसलों को अपना कर केवल डेढ़-दो बीघा जमीन में लाखों रुपये की ककड़ी, बैंगन और अन्य सब्जियों की खेती कर अपनी आय बढ़ाई है।इन्दरगढ़ तहसील का लांच गाँव सिंध नदी के किनारे हैं। यहाँ के निवासी गब्बर सिंह के पास कुल 6 बीघा जमीन है। इस जमीन में परम्परागत खेती से जब उसके परिवार का गुजारा मुश्किल हुआ तो उसने कुछ हटकर करने के लिये उद्यानिकी विभाग से सम्पर्क किया। विभाग के अधिकारियों ने गब्बर सिंह को 2 बीघा जमीन में नई तकनीक और उन्नत बीज से सब्जी की खेती के लिये प्रेरित किया। गब्बर सिंह द्वारा की गई ककड़ी और बैंगन की खेती मुनाफे का धंधा बन गई और वह सालाना एक से दो लाख कमाने लगे।आज स्थिति यह है कि गब्बर सिंह ने गाँव में और जमीन खरीद कर अपना खेती का रकबा 16 बीघा तक बढ़ा लिया है। गब्बर की तरक्की देखकर गाँव के अन्य किसान धनीराम, पातीराम, लल्लू, रामहेत, हरी परिहार, पूरन परिहार आदि ने भी सब्जी की खेती को अपनाया और अच्छा लाभ कमा रहे हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

हाथी के बच्चे का नाम बताओ

पन्ना टाईगर रिजर्व की हथिनी रूपकली ने एक स्वस्थ नर बच्चे को जन्म दिया है। रंगों के त्यौहार होली के पावन पर्व एवं बसंत ऋतु की बेला में जन्में इस बच्चे का नाम टाईगर रिजर्व प्रशासन ने ‘प्रहलाद’ या ‘पलाश’ रखने का निर्णय लिया है।पन्ना टाईगर रिजर्व प्रशासन ने आम लोगों से ‘प्रहलाद’ या ‘पलाश’ नामकरण पर राय माँगी है। इन दोनों नामों में से जिस नाम को ज्यादा समर्थन मिलेगा वही नाम इस गज शावक को अंतिम रूप से दिया जायेगा। नाम संबंधी रायशुमारी के लिए प्रशासन ने कार्यालय का दूरभाष क्रमांक 9713976985 अथवा ई-मेल fdptr82gmail.com आई.डी. जारी किया है। इस फोन नम्बर या ई-मेल आई.डी. पर लोग किसी एक नाम के पक्ष में अपनी पसन्द बता सकते हैं। नामकरण 16 अप्रैल 2013 को होगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मध्यप्रदेश में 24 मरे ,फसलें बर्बाद ,मिले विशेष पैकेज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हाल ही में हुई ओलावृष्टि से प्रदेश में 6 लाख 36 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में फसलें और 6 लाख 20 किसान प्रभावित हुए हैं। इस प्राकृतिक आपदा में 24 लोगों की मृत्यु हुई है। उन्होंने कहा कि वे आगामी 21 मार्च को प्रधानमंत्री, कृषि मंत्री और गृह मंत्री से मिलकर प्रदेश के किसानों का पक्ष रखेंगें। केन्द्र शासन से संकट की इस घड़ी में किसानों का सहयोग करने और महाराष्ट्र की तरह विशेष पैकेज देने की मांग करेंगे।मुख्यमंत्री चौहान ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि मध्यप्रदेश इस वर्ष भयानक प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुआ है। प्रदेश में तीन दौर में ओलावृष्टि हो चुकी है। पहले दो दौर में भी 08 लोगों की मृत्यु हुई थी। इस तरह प्राकृतिक आपदा में कुल 32 लोगों की जान गई है और 240 पालतू पशु मरे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वे कल से ओला प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। प्रदेश सरकार प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में किसानों के साथ है तथा उन्हें राहत पहुंचाने का हर संभव प्रयास कर रही है। प्रदेश सरकार ने लगान की वसूली और कृषि ऋण वसूली स्थगित कर दी है। कृषि ऋण मध्यावधि ऋण में परिवर्तन किया जायेगा, साथ ही कृषि ऋण पर तीन वर्ष का ब्याज राज्य सरकार भरेगी। अगली खरीफ के लिये खाद-बीज की व्यवस्था की जायेगी। जहां पानी की उपलब्धता है वहां किसान गर्मी में एक फसल लें सकें उसके लिये आवश्यक प्रबंध किये जायेंगे। बिजली के बिलों पर सरचार्ज माफ किया जायेगा, मूल बिल का आधा राज्य सरकार भरेगी तथा शेष आधे को किसान दस किश्त में भर सकेगा।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि केन्द्र सरकार 25 से 50 प्रतिशत के नुकसान को फसल हानि नहीं मानती है, पर यह नुकसान भी किसानों के लिये भारी होता है। प्रदेश सरकार 25 से 50 से प्रतिशत के नुकसान के लिये भी किसानों को राहत राशि देगी। प्रदेश सरकार ने 50 प्रतिशत से अधिक नुकसान को शत-प्रतिशत नुकसान मानकर राहत राशि देना शुरू कर दिया है। केन्द्र सरकार गेहूँ पर 8 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर राहत राशि देती है, प्रदेश सरकार गेहूँ पर 10 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर राहत राशि देगी। उन्होंने कहा कि ओलावृष्टि से धनियां, अजवाइन, जीरा, राई की फसलों में भी काफी नुकसान हुआ है। इनको भी चिन्हित करने का काम शुरू कर दिया गया है। केन्द्र सरकार से फसल हानि राहत देने के मापदंड बदलने का आग्रह किया जायेगा। आगामी 20 मार्च तक नुकसान के आंकलन का कार्य पूरा हो जायेगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

पी.जी. कॉलेजों में वॉई-फॉई सुविधा मिलेगी

उच्च शिक्षा मंत्री ने दी मंजूरी राज्य शासन द्वारा सभी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालयों में वॉई-फॉई की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। उच्च शिक्षा मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने वॉई-फॉई उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस संबंध में सभी प्राचायों को निर्देश भेजे जा रहे हैं।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने युवाओं से संवाद के दौरान युवा पंचायत में वॉई-फॉई सुविधा देने की घोषणा की थी। प्रदेश के स्नातकोत्तर कॉलेज की सूची इस प्रकार है :-शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अलीराजपुर, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़वानी, शासकीय जटाशंकर त्रिवेदी महाविद्यालय बालाघाट, शासकीय जयवन्ती हक्सर स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैतूल, शासकीय एम.जे.एस. महाविद्यालय भिण्ड, शासकीय आदर्श मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय भोपाल, शासकीय एम.एल.बी. कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय भोपाल, शासकीय सरोजनी नायडू कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय भोपाल, शासकीय हमीदिया कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय भोपाल, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बी.एच.ई.एल. भोपाल, शासकीय गीताजंली कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय भोपाल, शासकीय राज्य स्तरीय विधि महाविद्यालय भोपाल, शासकीय महाराजा महाविद्यालय छतरपुर, शासकीय कन्या महाविद्यालय छतरपुर, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिन्दवाड़ा, शासकीय पेच वैली महाविद्यालय परासिया छिन्दवाड़ा, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दमोह, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दतिया, शासकीय तुकोजीराव पंवार महाविद्यालय देवास, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धार, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गुना, शासकीय वीरेन्द्र शाह महाविद्यालय डबरा ग्वालियर, शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय ग्वालियर, शासकीय एम.एल.बी. कला वाणिज्य महाविद्यालय ग्वालियर, शासकीय कमला राजे कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय ग्वालियर, शासकीय श्यामलाल पांडवीय महाविद्यालय मुरार ग्वालियर, शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुरार ग्वालियर, शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय हरदा, शासकीय नर्मदा महाविद्यालय होशंगाबाद, शासकीय गृह विज्ञान कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय होशंगाबाद, शासकीय महात्मा गाँधी स्मृति महाविद्यालय इटारसी होशंगाबाद, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिपरिया होशंगाबाद, शासकीय होलकर विज्ञान महाविद्यालय इंदौर, श्री अटलबिहारी वाजपेयी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय इंदौर, शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय मोती तबेला इंदौर, शासकीय नूतन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय किला भवन इंदौर, भेरुलाल पाटीदार शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय महू इंदौर, शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय जबलपुर, शासकीय महाकौशल कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय जबलपुर, शासकीय मोहनलाल हरगोविन्द दास गृह विज्ञान महाविद्यालय जबलपुर, शासकीय मानकुंवर बाई कला एवं वाणिज्य महिला महाविद्यालय जबलपुर, शासकीय शहीद चन्द्रशेखर स्नातकोत्तर महाविद्यालय झाबुआ, शासकीय तिलक महाविद्यालय कटनी, शासकीय श्री नीलकंठेश्वर स्नातकोत्तर महाविद्यालय खण्डवा, शासकीय कन्या महाविद्यालय खण्डवा, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खरगौन, शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय सनावद खरगोन, शासकीय रानी दुर्गावती महाविद्यालय मण्डला, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंदसौर, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुरैना, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाडरवारा नरसिंहपुर, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नरसिंहपुर, स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नीमच, शासकीय सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय नीमच, शासकीय महाविद्यालय रामपुरा नीमच, शासकीय छत्रसाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय पन्ना, शासकीय महाविद्यालय बरेली रायसेन, नेताजी सुभाषचन्द्र बोस शासकीय महाविद्यालय ब्यावरा राजगढ़, शासकीय महाविद्यालय नरसिंहगढ़ राजगढ़, शासकीय महाविद्यालय राजगढ़, शासकीय भगतसिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय जावरा रतलाम, शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रतलाम, शासकीय शहीद केदारनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय महूगंज रीवा, शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय रीवा, शासकीय ठाकुर रणमतसिंह महाविद्यालय रीवा, शासकीय कन्या महाविद्यालय रीवा, शासकीय महाविद्यालय बीना सागर, शासकीय नेहरु महाविद्यालय देवरी सागर, शासकीय कन्या स्नातकोत्तर उत्कृष्टता महाविद्यालय सागर, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सतना, चन्द्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय सीहोर, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिवनी, शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर बुडार शहडोल, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शहडोल, शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय आगर मालवा शाजापुर, शासकीय बालकृष्ण शर्मा नवीन स्नातकोत्तर महाविद्यालय शाजापुर, शासकीय जवाहरलाल नेहरू स्मृति महाविद्यालय शुजालपुर, शाजापुर शासकीय महाविद्यालय श्योपुर, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी, शासकीय संजय गाँधी स्मृति महाविद्यालय सीधी, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय टीकमगढ़, शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय उज्जैन, माधव कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय उज्जैन, माधव विज्ञान महाविद्यालय उज्जैन, शासकीय संजय गाँधी स्मृति महाविद्यालय गंजबासौदा विदिशा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

M P  स्कूल शिक्षा विभाग के लिये 70 अरब 14 करोड़  का प्रावधान

शिक्षा विभाग के लिये वित्तीय वर्ष 2013-14 के लिये 70 अरब 14 करोड़ 86 लाख 80 हजार रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। गत वित्तीय वर्ष के 62 अरब 19 करोड़ 28 लाख 53 हजार की तुलना में आगामी वर्ष के लिये 7 अरब 95 करोड 58 लाख 27 हजार रुपये का अधिक प्रावधान किया गया है। बजट के प्रमुख प्रावधान इस प्रकार हैं :प्रदेश में 100 हाई और 300 हायर सेकेण्डरी स्कूल खोले जाने का प्रस्ताव - 20 करोड़ का प्रस्ताव।सर्विशिक्षा अभियान के लिये रुपये 1584 करोड़ 79 लाख का राज्यांश प्रावधानित।639 नवीन प्राथमिक शाला खोले जाने का प्रस्ताव - 155 करोड़ 28 लाख प्रस्तावित।256 प्राथमिक शालाओं का माध्यमिक शालाओं में उन्नयन का प्रस्ताव - 73 करोड़ 50 लाख प्रस्तावित।26 आवासीय छात्रावास सहित शाला का प्रस्ताव - 14 करोड़ 43 लाख प्रस्तावित।3267 विद्यार्थियों के लिये परिवहन व्यवस्था - 98 लाख प्रस्तावित।32 हजार 430 माध्यमिक शाला के शिक्षकों की भर्ती का प्रस्ताव।गुणवत्ता सुधार के लिये 133 करोड़ 86 लाख प्रस्तावित।कस्तूरबा गाँधी विद्यालय एवं बालिकाओं की प्रारंभिक शिक्षा के लिये 196 करोड़ 48 लाख प्रस्तावित।वंचित एवं कमजोर समूह के बच्चों की शिक्षा के लिये 7 करोड़ रुपये प्रस्तावित।16 लाख 90 हजार बच्चों को दो जोड़ी गणवेश के लिये 68 करोड़ 90 लाख का प्रस्ताव।1 लाख 60 हजार बालक एवं बालिकाओं निःशुल्क सायकिल के लिये 95 करोड़ का प्रस्ताव।बालिका छात्रावास निर्माण आदि के लिये 37 करोड़ 31 लाख।नवीन शालाओं में 750 शिक्षक के पद प्रस्तावित।मुख्यमंत्री की सुपर फिफ्टी योजना के लिये एक करोड़ का प्रस्ताव।परीक्षा व्यवस्था के आधुनिकीकरण के लिये 5 करोड़ 50 लाख का प्रस्ताव।मॉडल स्कूल, संभागीय कार्यालय और आवासीय परिसर के सुदृढ़ीकरण के लिये 10 करोड़ का प्रस्ताव।आगामी वर्ष में कोई भी प्राथमिक और माध्यमिक शाला भवन विहीन नहीं रहेगी।शाला से बाहर, बेघर, अनाथ बच्चों सहित अन्य वंचित समूह के 50 हजार बच्चों के लिये शिक्षा - 51 करोड़ 46 लाख प्रस्तावित।सैनिक स्कूल रीवा के भवन निर्माण के लिये 2 करोड़ का प्रस्ताव।भोपाल में अंग्रेजी शिक्षा पढ़ाई संस्थान निर्माण के लिए प्रस्ताव।कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रस्तावित।सभी माध्यमिक शालाओं में एक्टिव लर्निंग मेथड से शिक्षा के विस्तार की योजना प्रस्तावितएक लाख से अधिक शालाओं में लायब्रेरी की व्यवस्था का प्रसताव।माता-पिता की इकलौती बेटियों, को कक्षा 10 में 60 प्रतिशत से अधिक और 11वीं एवं 12वीं में नियमित अध्ययन करने पर छात्रवृत्ति देने का प्रस्ताव।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाएँ सम्मानित

महिलाओं की चुप्पी सुरक्षा में बाधक संस्कृति मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने आज यहाँ परोपकारिणी महिला मंडल द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।श्री शर्मा ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली पद्मश्री मेहरून्निसा परवेज, कला के लिए कथक नृत्यांगना . अनुराधा सिंह, चिकित्सा सेवा के लिए डॉ. किरण ग्रोवर, शिक्षा क्षेत्र के लिए डॉ. भावना श्रीवास्तव, पत्रकारिता के लिए श्रावणी सरकार, उद्योग के लिए अमिता श्रीवास्तव को सम्मानित किया। संस्कृति मंत्री ने संस्था की वार्षिक स्मारिका ‘समिधा’ का विमोचन भी किया।श्री शर्मा ने कहा कि महिलाओं ने आज श्रेष्ठता हासिल कर उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया है। मध्यप्रदेश सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाएँ बनाई हैं, जिससे महिलाओं को लाभ हुआ है और उनमें जागरूकता आई है। उन्होंने संस्था द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि ऐसी संस्थाओं को आगे आकर समाज और देश के लिए कार्य करना चाहिए।मध्यप्रदेश लेखिका संघ की अध्यक्ष श्रीमती उषा जायसवाल ने ‘महिलाओं की चुप्पी सुरक्षा में बाधक‘ विषय पर कहा कि महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा के साथ समग्र जागृति और आत्म-निर्भर बनाना आवश्यक है। डॉ. साधना गंगराड़े ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्था के उद्देश्यों की जानकारी दी। संस्था की सचिव श्रीमती विजया रायकवार ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समाजसेवी, साहित्यकार और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को आत्मसात करें

स्वामी विवेकानंद ने मात्र 39 वर्ष में जो ख्याति संसार में अर्जित की है, उससे युवा वर्ग प्रेरणा ले और उनके आदर्शों को आत्मसात करें। परिश्रम से किये गये कार्यों के परिणाम अच्छे मिलते हैं और संतुष्टि मिलती है। यह बात एमपी के उच्च शिक्षा मंत्री एवं राजगढ़ जिला प्रभारी मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने नरसिंहगढ़ के गणेश चौक ग्राम बावड़िया में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय राज्य-स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर में कही।श्री शर्मा ने स्वामी जी के पथ पर चलने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि जब तक लक्ष्य नहीं मिले तब तक चलते रहें। शिविर में सीखी गई बातों और अनुभवों का जीवन-पर्यन्त अनुसरण करें। समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिये प्रेरणा का स्रोत बनें। उच्च शिक्षा मंत्री ने शिविरार्थियों की माँग पर भविष्य में रासेयो के शिविर 7 दिन के स्थान पर 10 दिन का करने की सहमति दी। उन्होंने कहा कि युवा संगम लटेरी में आयोजित होगा और शिविरार्थियों की संख्या सीमित नहीं की जायेगी।प्रभारी मंत्री श्री शर्मा ने युवाओं से कहा कि वे अपने सुखद भविष्य के लिये लक्ष्य का चयन अभी से करें। रोजगार देने वाले युवा उद्यमी बनें और विश्व के बाजारों को भारतीय उत्पादों से भर दें।शिविर में विधायक मोहन शर्मा, प्रदेश के विश्वविद्यालयों के रासेयो के प्रशिक्षणार्थी और कार्यक्रम समन्वयक मौजूद थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

गरीबी समाप्त करने के लिये संकल्पित है सरकार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य सरकार ने हर वर्ग के विकास के लिये योजनाएँ बनाई हैं। सर्वाधिक गरीब परिवारों के विकास पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया गया है। श्री चौहान आज यहाँ स्थानीय कोटरा क्षेत्र के नया बसेरा में संत रविदास जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। श्री चौहान ने लोगों को संत रविदास जयंती पर बधाइयाँ दी और संत रविदास मंदिर में आयोजित विशेष पूजा आरती में शामिल हुये। उन्होंने कहा कि यहाँ संत रविदास मंदिर सहित परिसर विकास के संबंध में की गयी मांग पूरी की जायेगी। मुख्यमंत्री ने संत रविदास की शिक्षाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने सभी वर्गों को समान दृष्टि से देखा और मानव समाज को शिक्षा दी कि व्यक्ति केवल कर्म से महान बनता है।श्री चौहान ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों पर सबका समान अधिकार है। प्राकृतिक संसाधनों के दोहन से मिलने वाली राशि को विकास कार्यों पर ज्यादा से ज्यादा खर्च करने की नीति रही है। उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा और उनका विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बच्चों को पढ़ाई-लिखाई और रोजी-रोजगार के लिये अब गरीब माता-पिता को चिंता की जरूरत नहीं है। पहली से बारहवीं तक निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें और गणवेश मिल रहा है। अपना खुद का रोजगार लगाने में राज्य सरकार की ओर से बैंक गारंटी लेने, ब्याज अनुदान देने और मार्जिन मनी देने जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाये गये हैं। उन्होंने लोगों को बच्चों की पढ़ाई पूरा करवाने की जिम्मेदारी लेने का संकल्प दिलाया।गृह मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि गरीबों के कल्याण की सबसे ज्यादा योजनाएँ चलाने वाला मध्यप्रदेश अकेला राज्य है। मध्यप्रदेश की योजनाओं की न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना हुई है।मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थल पर भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने नया बसेरा क्षेत्र के निवासियों से विकास योजनाओं के लाभ के संबंध में सीधी बात की। उन्होंने अनेक घरों में जाकर करीब डेढ़ घंटे तक नया बसेरा क्षेत्र के निवासियों से चर्चा की। स्थानीय लोगों ने विकास की अनूठी योजनाओं की सराहना की और जगह-जगह फूलमालाओं से स्वागत किया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

महिलाओं व बच्चों के हक में मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश महिलाओं और नौनिहालों के कल्याण एवं उन्हें और अधिक मजबूती देने वाला राज्य बन चुका है। अनेक ऐसी अनूठी योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं जो न सिर्फ सीधे-सीधे तौर पर महिलाओं का हित साध रही हैं बल्कि उनके पक्ष में मध्यप्रदेश में एक नया वातावरण भी बन रहा है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के दृढ़ संकल्प को फलीभूत और मातृ शक्ति को उसके महत्व के अनरूप आकार देने की तैयारी राज्य सरकार ने की हुई है। म.प्र. सरकार ने महिलाओं के हित में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिये हैं। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर हुई महिला पंचायत में आम राय से तय हुई अनूठी योजनाओं को मूर्तरूप दिया गया है। कुल मिलाकर अब मध्यप्रदेश महिला अत्याचार के लिये नहीं बल्कि महिला कल्याण के लिये जाना जाता है। महिलाओं के विकास से जुड़ा मुद्दा अब सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। सरकार इस बात के लिये पूर्ण रूप से संकल्पित है कि मध्यप्रदेश में महिलाओं और बच्चों का जीवनस्तर न सिर्फ सुधरे बल्कि उन्हें आगे बढ़ने का निरंतर मौका भी मिले। मातृशक्ति को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की पूरी-पूरी तैयारी शिवराज सरकार ने की हुई है।समेकित बाल विकास परियोजनाएंआंगनवाड़ी केन्द्रमिनी आंगनवाड़ी केन्द्रलाभान्वित हितग्राही45378,92912,07087,00,000(लगभग)नारी शक्ति और बच्चों के विकास के प्रति मध्यप्रदेश सरकार का सोच एवं चिंतन सबसे आगे है। वर्ष 2009-10 में महिला एवं बाल विकास विभाग का बजट प्रावधान 1655.18 करोड़ रुपये था, जिसे बढ़ाकर वर्ष 2010-11 का बजट प्रावधान 1717.79 करोड़ रुपये किया गया है। इस वर्ष समेकित बाल विकास सेवा हेतु 444.64 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस योजना के तहत प्रत्येक आंगनवाड़ी केन्द्र पर गठित सहयोगिनी मातृ समिति से 9.45 लाख महिलाएं अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ी हुई हैं। पूरक पोषण आहार व्यवस्था हेतु इस वर्ष 701.98 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। इस व्यवस्था के तहत बच्चों को लोकल फूड मॉडल के आधार पर सुबह का नाश्ता एवं दोपहर का भोजन पृथक-पृथक मीनू अनुसार दिया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में साझा चूल्हा के माध्यम से स्वादिष्ट व्यंजन पूरक पोषण आहार के रूप में बच्चों को मिल रहा है। गंभीर कुपोषित बच्चों को तीसरा मील भी दिया जा रहा है। पूरक पोषण आहार की दर में इस साल से हुई वृद्धि के फलस्वरूप 6 वर्ष तक के बच्चों के लिये 4 रुपये प्रति बच्चा प्रतिदिन, गंभीर कुपोषित बच्चों के लिये 6 रुपये एवं गर्भवती/धात्री माता एवं किशोरी बालिकाओं के लिये 5 रुपये प्रति हितग्राही पोषण आहार दिया जा रहा है। दर वृद्धि के उपरांत 6 माह से तीन वर्ष तक के बच्चों तथा गर्भवती/धात्री माताओं को टेकहोम राशन भी दिया जा रहा है। इसके साथ ही नाश्ता एवं खाने के मीनू में प्रोटीन एवं कैलोरी की दर भी बढ़ाई गई है।मंगल दिवसप्रथम मंगलवार -द्वितीय मंगलवार -तृतीय मंगलवार -चतुर्थ मंगलवार -गोदभराईअन्नप्राशनजन्मदिवसकिशोरी बालिका दिवसप्रदेश सरकार ने गंभीर कुपोषित बच्चों के इलाज के लिये पोषण पुनर्वास केन्द्र की व्यवस्था की है। बाद में ऐसे बच्चों का इलाज अस्पतालों में विशेष देखरेख में कराया जाता है। सरकार के सार्थक प्रयासों का परिणाम है कि महिला एवं बाल विकास विभाग अब पिंजीरी और दलिया विभाग की छवि से मुक्त हो चुका है। पंजीरी वितरण को बंद कर उसके स्थान पर स्वादिष्ट पौष्टिक आहार के रूप में खिचड़ी, लाप्सी आदि बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही है।मौजूदा वर्ष में आंगनवाड़ी केन्द्रों में होने वाले मंगल दिवस, गोदभराई, अन्नप्राशन, जन्मदिवस, किशोरी बालिका दिवस कार्यक्रमों पर इस वर्ष 19.13 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे। महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर बन चुकी लाड़ली लक्ष्मी योजना में अब तक पांच लाख बाईस हजार बालिकाएं लाभान्वित हो चुकी हैं। सरकार ने इसकी लोकप्रियता को देखते हुए अगले बजट में इसके लिये 302.97 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा है, जबकि वर्ष 2009-10 में इस योजना के लिये 276 करोड़ का प्रावधान था। लाड़ली लक्ष्मी योजना को कानूनी स्वरूप प्रदान करने की भी सरकार की तैयारी है। उषा किरण योजना में इस साल 3.10 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे। उषा किरण योजना के तहत 453 बाल विकास परियोजनाओं में 453 संरक्षण अधिकारी की नियुक्ति की जा चुकी है। मार्च 2008 से प्रारंभ हुई इस योजना के तहत अब तक 6,313 शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिनमें से 4,069 शिकायतों का निराकरण हो गया है। 167 महिलाओं को आश्रयगृह की सेवाएं उपलब्ध कराई गई है। इस योजना से प्रदेश के 47 जिलों में पुलिस परिवार परामर्श केन्द्र को पंजीकृत किया गया है, शेष तीनों जिलों को नजदीक के जिलों से जोड़ा गया है।मध्यप्रदेश सरकार ने महिलाओं और बच्चों के विकास के लिये अनेक ऐसे कार्य किये हैं, जिनकी सराहना राष्ट्रीय स्तर पर भी हुई है। लाड़ली लक्ष्मी योजना, आंगनवाड़ियों में मंगल दिवसों का आयोजन, उषा किरण योजना की प्रशंसा भारत सरकार सहित अन्य प्रदेशों द्वारा भी की गई तथा उनके द्वारा भी इन्हें अपनाया गया है। समेकित बाल विकास सेवा योजना और आंगनवाड़ियों का विस्तार गांव-गांव तक हुआ। इससे न सिर्फ हजारों महिलाओं को रोजगार के अवसर मिले बल्कि बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण में भी सुधार हुआ है। महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती रंजना बघेल का महिला और मां होने के नाते एक अलग ही दृष्टिकोण है। वे महिलाओं और बच्चों से जुड़े हर कार्यक्रम को पूरी ईमानदारी, निष्ठा और तत्परता से क्रियान्वित कराती हैं। नियमित मानीटरिंग के साथ ही हर जिले, अधिकारी और मैदानी अमले से उनका सीधा सम्पर्क होता है। समय-समय पर आंगनवाड़ियों के किये गये निरीक्षण से भी सेवाओं में गुणात्मक सुधार परिलक्षित हुआ है।सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों में बच्चों की वृद्धि की निगारानी हेतु नवीन डब्ल्यु.एच.ओ. ग्रोथ स्टेंडर्ड लागू किये गये हैं, जिनमें आयु अनुसार वजन का निर्धारण किया जाता है। आंगनवाड़ी केन्द्रों की पूरक पोषण आहार व्यवस्था हेतु वर्ष 2009-10 में जहां 740.49 करोड़ का प्रावधान था वहीं इस साल 701.98 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। शहरी क्षेत्र की बाल विकास परियोजनाओं में 3 वर्ष से 6 वर्ष तक के बच्चों को स्व-सहायता समूह, महिला मण्डल, मातृ सहयोगिनी समिति के द्वारा लोकल फूड माडल के आधार पर सुबह का एवं दोपहर का भोजन पृथक-पृथक मीनू अनुसार पूरक पोषण आहार के रूप में दिये जाते हैं। ग्रामीण क्षेत्र में 3 वर्ष से 6 वर्ष तक के बच्चों को साझा चूल्हा के माध्यम से नाश्ता एवं दोपहर का भोजन पूरक पोषण आहार के रूप में प्रदाय किये जा रहे हैं। इसी योजनान्तर्गत आंगनवाड़ी केन्द्रों की सेवाओं में सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक आंगनवाड़ी केन्द्र पर 12 सदस्यीय सहयोगिनी मातृ समिति गठित की गई है। जिससे लगभग 9 लाख 45 हजार महिलाएं आंगनवाड़ी केन्द्रों के संचालन से अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ी हुई हैं।मंगल दिवसों के आयेजन में हितग्राहियों में आंगनवाड़ी केन्द्रों के प्रति आकर्षण बढ़ा है। इस योजना हेतु वर्ष 2009-10 में जहां 14.22 करोड़ का प्रावधान था, वहीं इस साल 19.13 करोड़ की राशि रखी गई है। बच्चों की प्रतिभा के विकास के लिये संचालित जवाहर बाल भवन में चित्रकला, हस्तकला, संगीत, नृत्य, नाटक, खेलकूद, मूर्तिकला, कम्प्यूटर, एयरो माडलिंग, विज्ञान आदि गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। राष्ट्रीय बालश्री सम्मान के लिये चार बच्चों का एक साथ चयन होना प्रदेश के लिये गौरवपूर्ण उपलब्धि है। भोपाल एवं अन्य संभागीय भवनों में लगभग 5 हजार बच्चों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है। मध्यप्रदेश महिला वित्त एवं विकास निगम की तेजस्विनी योजना के तहत 11 हजार 724 महिला स्व-सहायता समूहों का गठन किया जा चुका है। जिनमें एक लाख 47 हजार 356 महिलाओं को शामिल किया गया है। महिलाओं से संबंधित कानूनों की जानकारी, लिंग अनुपात में कमी, बाल विवाह, दहेज प्रथा, दैनिक स्वच्छता की जानकारी हेतु जागृति शिविर आयोजित किये जा रहे हैं।महिलाओं एवं बालकों के सर्वांगीण विकास हेतु जिलों में शासकीय रहवासी संस्थाएं भी संचालित की जा रही हैं। इनमें गरीब और मध्यम वर्ग की महिलाओं और बच्चों के लिये 19 सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र, 6 सह संस्कार केन्द्र एवं झूलाघर हैं। वैश्यावृत्ति उन्मूलन हेतु संचालित जाबाली योजना में बच्चों के लिये आश्रम शाला, महिलाओं के लिये आर्थिक कार्यक्रम, स्वास्थ्य जांच उपचार तथा जनचेतना और प्रचार-प्रसार संबंधी गतिविधियां शामिल हैं। महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों, हिंसा, उत्पीड़न की शिकायतों के निराकरण तथा निर्धन महिलाओं को विधि परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराने के लिये महिला आयोग सक्रियतापूर्वक कार्य कर रहा है। आयोग द्वारा वेबसाइट पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की सुविधा है। आयोग द्वारा प्रत्येक जिले में बैंच का आयोजन किया जाता है, जिससे पीड़ित महिला को शिकायत करने और सुनवाई के लिये भोपाल न आना पड़े। राज्य सरकार ने बाल अधिकारों के संरक्षण के लिये सजग प्रहरी, मुखर प्रवक्ता के रूप में उनके संवैधानिक हितों को सुरक्षित करने हेतु बाल अधिकार संरक्षण आयोग की स्थापना की है। प्रदेश के 14 जिलों में कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुप्रथा को दूर करने और जन-सामान्य में इस बुराई के प्रति जन-जागरूकता लाने के लिये लाड़ली रथ चलाये गये तथा नुक्कड़ नाटकों का प्रदर्शन किया गया।महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिये जुटे इस विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिये एम.आई.एस. सिस्टम को व्यवस्थित किये जाने की भी योजना है। जिसमें योजनाओं की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त हो सकेगी तथा उसका मूल्यांकन एवं विश्लेषण का कार्य भी हो सकेगा। विभाग ने अपने अमले में वृद्धि करते हुए 520 संविदा पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की कार्यवाही की गई है। विभागीय मंत्री श्रीमती रंजना बघेल द्वारा ली गई रुचि के फलस्वरूप जिला संवर्ग स्तर पर पदोन्नति एवं क्रमोन्नति, समयमान वेतनमान की कार्यवाही भी पूर्ण की गई। शासन, संचालनालय स्तर पर राज्य संवर्ग के लंबित पदोन्नति, क्रमोन्नति आदि के प्रकरणों का निराकरण भी किया गया है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

108 ERS and MMU Service launch at Raisen

The 108 emergency services run by GVK EMRI and Government of Madhya Pradesh in Public Private Partnership has become a synonym of trust and promptness in Madhya Pradesh. GVK EMRI has crossed the figure of successfully handling over four lacs emergencies in the state since its launch. Now working on the phase of expansion, the next district to be benefitted by the emergency services is Raisen. On 7th February 2013, Smt. Sushma Swaraj, Member of Parliament, and Leader of Opposition, inaugurated the services by flagging off the ambulance. 8 MMU’s (Mobile medical Unit) as a PILOT PROJECT was also launched along with 9 108 ambulances.Devendra Singh, Head of Operations, GVK EMRI (MP), and other team members also made their presence on the occasion.Sushma Swaraj, Member of Parliament, said, “Since its inception in 2005, the GVK EMRI 108 ERS is serving the community with their good deeds. This expansion phase in Madhya Pradesh will set new benchmarks in the Healthcare Industry. The Mobile Medical Unit under the PILOT PROJECT service is added to the emergency services to help with the regular checkups and daily medical needs. I wish all the best to the GVK EMRI team for the better prospects.”Commenting on the expansion phase, Devendra Singh, Head of Operations, GVK EMRI (MP), said, “With the recent launch of 108 ambulance service in Datia, and additional ambulances to Sehore District, the expansion phase is going very well. And now the emergency services are also operational in Raisen. Mobile Medical Unit (MMU) will arrange for regular medical and diagnostics checkups, for the areas covering Raisen, Sehore, Vidisha, and Dewas district.”GVK EMRI handles medical, police and fire emergencies through the “1-0-8 Emergency Service". Each ambulance is accompanied by a trained EMT (Emergency Medical Technician) who is responsible for pre–hospital care while transporting the patient to a hospital. If required, the EMT communicates with the in house ERCP (Emergency Response Care Physician), who is available 24/7 to support the EMT as and when required.The Mobile Medical Units’ holds village level health camps according to a pre agreed roaster. The camps helps in Treatment of minor ailments, First aid and referral cases, Early detection of TB, Malaria, Leprosy, Treatment of common childhood illness such as diarrhea, Pneumonia etc. The units are equipped with doctor, nurse and a laboratory technician.

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

होमगार्ड सैनिक को अब प्रतिदिन 300 रुपये मिलेंगे

मध्यप्रदेश मे होमगार्ड सैनिकों को अब प्रतिदिन मान वेतन 180 रुपये और भोजन राशि 120 रुपये मिलेंगे। इस प्रकार 300 रुपये प्रतिदिन होमगार्ड सैनिक को मिलेंगे। अभी होमगार्ड सैनिकों को 190 रुपये प्रतिदिन मिलते हैं।नगर सेना की संचिति के 10 वर्ष अथवा अधिक सेवा के पश्चात् सेवामुक्त होने वाले होमगार्ड सैनिक को प्रत्येक पूर्ण वर्ष के लिए सेवामुक्त होने की दिनांक पर प्राप्त होने वाले दैनिक मान वेतन की दर पर 15 दिवस का मान वेतन प्रति पूर्ण वर्ष पर दिया जाएगा। होमगार्ड सैनिक जिस कैलेण्डर वर्ष में 240 अथवा अधिक दिनों तक ड्यूटी में रहेगा, उसे ही पूर्ण वर्ष माना जाएगा। इस पात्रता के लिए जरूरी है कि सैनिक एक बार भी सेवा से डिस्चार्ज नहीं हुआ हो। उसके विरूद्ध किसी भी अदालत में न तो अभियोजन प्रचलित हो और न ही वह दोषी ठहराया गया हो। यदि सेवामुक्ति से पहले सैनिक का चयन किसी शासकीय सेवा अथवा अर्द्ध शासकीय सेवा में हो जाता है, तो उसे यह लाभ नहीं मिलेगा।होमगार्ड सैनिकों के कल्याण निधि एवं अन्य अशासकीय निधियों के लिए राज्य शासन का अंशदान 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये प्रतिवर्ष कर दिया गया है।बच्चों के जन्म के लिए कालआउट को ड्यूटी माना जाएगामहिला नगर सैनिकों को अधिकतम दो बच्चों के जन्म के लिए अधिकतम 90 दिन कालआउट को ड्यूटी मानकर मान वेतन एवं भोजन राशि का भुगतान किया जाएगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

एमपी में महँगी पैथालॉजी जाँचों से आम आदमी को राहत

प्रदेश के शासकीय अस्पतालों एवं स्वास्थ्य संस्थाओं में निःशुल्क पैथालॉजी जाँच योजना का आज शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजगढ़ जिले के पचोर में योजना का शुभारंभ किया। राज्य मंत्रि-परिषद के सदस्यों ने अपने प्रभार के जिलों में निःशुल्क पैथालॉजी जाँच योजना का शुभारंभ किया।प्रदेश शासन द्वारा लोगों को स्वास्थ और खुशहाल जीवन उपलब्ध करवाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में निःशुल्क उपचार, निःशुल्क औषधि वितरण और रोगियों के परिवहन की निःशुल्क व्यवस्थाओं के साथ स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों और स्वास्थ्य कार्यकर्त्ताओं को विशेष सिम प्रदाय कर सूचना के स्तर पर परस्पर जोड़ने का वृहद कार्य किया गया है। इसी श्रंखला में अब राज्य सरकार द्वारा सभी शासकीय चिकित्सालयों में निःशुल्क चिकित्सकीय जाँचों की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। योजना में विभिन्न स्तर के चिकित्सा संस्थानों में अनिवार्यतः उपलब्ध करवाई जाने वाली पैथालॉजी जाँच सुविधाओं को तय सूची के अनुसार उपलब्ध करवाया जायेगा। सूची के अनुसार जिला चिकित्सालयों में 38 तरह की पैथालॉजी जाँच निःशुल्क रूप से करवाई जायेगी। सिविल अस्पतालों में 29, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर 25, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर 16 और उप स्वास्थ्य केन्द्रों और आरोग्य केन्द्रों पर 5 प्रकार की जाँच की निःशुल्क रूप से सुविधा आम-आदमी के लिये उपलब्ध करवाई जा रही है।भविष्य में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में 28, सिविल अस्पतालों में 32 एवं जिला चिकित्सालयों में 48 तरह की जाँच की निःशुल्क व्यवस्था की जायेगी। यह सुविधा समस्त एपीएल, बीपीएल बाह्य रोगियों एवं अस्पताल में भर्ती रोगियों को उपलब्ध रहेगी। जाँच के लिये आवश्यक सामग्री और उपकरण चिकित्सा संस्थाओं में सुनिश्चित करवाये गये हैं। जाँचों में कोई व्यवधान न आये, इसके लिये लेब टेक्नीशियन एवं लेब सहायकों के पद भी शीघ्र भरे जाने की कार्यवाही की जायेगी।शासकीय अस्पतालों में पैथालॉजिकल जाँचों के अलावा उपलब्धता के अनुसार ई.सी.जी., सोनोग्राफी, ईको-कार्डियोग्राफी एवं एक्स-रे की सुविधा भी निःशुल्क उपलब्ध करवाई होगी। इनके लिये किसी प्रकार का कोई शुल्क रोगियों से नहीं लिया जायेगा।प्रदेश में आज जिन मंत्रियों ने जिलों में योजना का शुभारंभ किया उनमें रीवा जिले के प्रभारी मंत्री अजय विश्नोई ने शासकीय श्यामशाह चिकित्सा महाविद्यालय के अंतर्गत गांधी स्मृति एवं संजय गांधी अस्पताल में निःशुल्क पैथालॉजी जाँच योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ऊर्जा एवं खनिज साधन मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल भी उपस्थित थे। यहाँ 66 प्रकार की पैथालॉजी जाँच की सुविधा आमजन को सुलभ करवाई गई है।गुना में सामान्य प्रशासन मंत्री कन्हैयालाल अग्रवाल ने योजना का शुभारंभ किया। जिला चिकित्सालय मंडला में पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री देवी सिंह सैयाम ने निःशुल्क पैथालॉजी जाँच योजना का शुभारंभ किया। यहाँ 48 प्रकार की पैथालॉजिकल जाँच की सुविधा सुलभ करवाई गई है। जिला चिकित्सालय रायसेन में 42 प्रकार की जाँच की सुविधा का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष भँवरलाल पटेल ने किया। जिला चिकित्सालय सतना के नैदानिक केन्द्र में विधायक शंकरलाल तिवारी ने योजना का शुभारंभ किया। कटनी जिला चिकित्सालय में जिला पंचायत अध्यक्ष कांति चौधरी ने योजना का शुभारंभ किया।मुरैना में जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यपाल सिकरवार की अध्यक्षता में निःशुल्क पैथालॉजी जाँच शिविर का शुभारंभ किया।छिंदवाड़ा में नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष कन्हैयाराम रघुवंशी ने निःशुल्क पैथालॉजी जाँच शिविर का शुभारंभ किया। सीहोर, सिवनी, झाबुआ, मंदसौर में भी योजना शुभारंभ किया गया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

बड़ा सोचे, जिंदगी को अर्थपूर्ण बनाये -

एम पी के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा है कि हमेशा बड़ा सोचे क्योकि मनुष्य जैसा सोचता हैं वैसा ही बनता है। जिंदगी को अर्थपूर्ण बनाये, दूसरों के लिये मददगार बने। मुख्यमंत्री चौहान भोपाल में राज्य स्तरीय विकास शिविर में भाग लेने आये अनुसूचित जाति जन जाति के विद्यार्थियों और मध्यप्रदेश विकास दर्शन में भाग लेने आये जनजातीय प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री श्री विजय शाह विशेष रूप से उपस्थित थे।मुख्यमंत्री चौहान ने विद्यार्थियों और प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि वे प्रदेश की प्रगति और विकास के लिये योगदान करें। ऐसा कुछ करें कि दुनिया याद करे। उन्होंने कहा कि मन में तीव्र इच्छा हो तो सामर्थ्य पैदा हो जाती है। हमने मध्यप्रदेश को कृषि के क्षेत्र में देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाया है। प्रदेश में सिंचाई क्षमता तीन गुना बढ़ी है और आगामी मई के अंत तक हर गांव में 24 घंटे बिजली मिलने लगेगी।मुख्यमंत्री चौहान ने विद्यार्थियों को कहा कि हमेशा सच के रास्ते पर चले और दूसरों की मदद करे। ऐसा व्यक्तित्व बनाये जो देश और समाज के लिये जीये। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की शिक्षा में कोई बाधा नहीं आने दी जायेगी।कार्यक्रम में मंत्री विजय शाह ने कहा कि नेतृत्व विकास शिविर में प्रदेश के सभी जिलों से प्रतिभाशाली बच्चों का चयन किया गया है। अनुसूचित जाति-जन जाति के 32 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को विदेश में अध्ययन के लिये सहायता दी गयी है। प्रदेश में अनुसूचित जाति-जन जाति के विद्यार्थियों के लिये आई.टी.आई. और पोलिटेक्निक कालेज खोले गये हैं। कार्यक्रम में प्रतिभाशाली बच्चों ने मुख्यमंत्री से प्रश्न भी पूछे। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव आदिम जाति एवं जनुसूचित जाति पी.सी.मीणा भी उपस्थित थे। नेतृत्व विकास शिविर में 50 जिलों के 230 प्रतिभाशाली विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

एमपी में पुलिस के पाँच हजार नए पद

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न मंत्रि-परिषद् की बैठक में 5,000 पुलिसकर्मी सहित विभिन्न विभाग में 6,962 नये पद के सृजन को मंजूरी दी गई। पुलिस के लिये मंजूर पदों में 68 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 113 उप-पुलिस अधीक्षक, 131 निरीक्षक, 384 उप-निरीक्षक, 195 सूबेदार, 1200 प्रधान आरक्षक, 1254 आरक्षक के पद शामिल हैं।ग्रामीण विकास विभाग में कार्यक्रमों और योजनाओं के अधिक प्रभावी क्रियान्वयन के लिये मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की घोषणा के परिपालन में विभाग की पुनर्संरचना के लिये मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण विकास सेवा के अन्तर्गत 2,667 पद के सृजन और युक्तियुक्तकरण को मंजूरी दी गई । इन पदों में 9 अतिरिक्त संचालक, 40 संयुक्त आयुक्त, 125 उपायुक्त, 265 अतिरिक्त सहायक विकास आयुक्त, 285 विकास खण्ड अधिकारी, 313 विकास विस्तार अधिकारी और 1640 सहायक विकास विस्तार अधिकारी के शामिल हैं।मनरेगा लोकपालमहात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में अधिक पारदर्शिता और उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने के लिये ‘मनरेगा लोकपाल’की नियुक्त का निर्णय लिया गया। इससे योजना के संबंध में मिलने वाली शिकायतों का त्वरित निराकरण हो सकेगा। मनरेगा लोकपाल योजना में निर्धारित कार्य नियमों के अनुसार शिकायतों की जाँच करेंगे। वे दोषियों के विरुद्ध समुचित कार्रवाई करने के लिये अपनी अनुशंसाएँ और निष्कर्ष राज्य शासन को भेजेंगे। मनरेगा लोकपाल राज्य सरकार के क्षेत्राधिकार से स्वतंत्र रहकर कार्य करेंगें। प्रदेश में कुल 21 मनरेगा लोकपाल नियुक्त होंगे। वे संभागीय सर्तकता समिति के सदस्य के कार्यक्षेत्र वाले क्षेत्र में कार्य करेंगे। इस कदम से मनरेगा के कार्यों में अधिक पारदर्शिता आयेगी, गुणवत्ता बेहतर होगी और मजदूरी का भुगतान समय पर हो सकेगा।26 नये अनुविभागमंत्रि-परिषद् ने विभिन्न जिलों में राजस्व, कानून व्यवस्था तथा शासन के अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के बेहतर सम्पादन के लिये 26 नये अनुविभाग के गठन एवं सिंगरौली तथा अलीराजपुर के लिये प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए डिप्टी कलेक्टर के 34 पद स्वीकृत करने का निर्णय लिया। इनके लिये आवश्यक अमले की भी स्वीकृति दी गई। इसमें 34 स्टेनो टायपिस्ट, 52 सहायक, 34 वाहन चालक, 26 डाटा एन्ट्री आपरेटर, 68 भृत्य तथा 26 चौकीदार/अर्दली शामिल हैं।अब निवेश प्रकरणों में शीर्ष स्तरीय निवेश संवर्धन साधिकार समिति द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम होगा। इससे निवेश कम्पनियों के निवेश प्रस्तावों का त्वरित निराकरण हो सकेगा और निवेश परियोजनाओं के क्रियान्वयन को गति मिलेगी।दो इंजीनियरिंग महाविद्यालयआदिवासी अंचलों में नवीन इंजीनियरिंग महाविद्यालायों की स्थापना के उद्देश्य से राजीव गाँधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की घटक संस्था के रूप में झाबुआ और शहडोल में नये इंजीनियरिंग महाविद्यालय स्थापित करने का प्रशासनिक निर्णय लिया गया है। इनमें शैक्षणिक कार्य अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् के अनुमोदन के बाद शुरू होगा। प्रत्येक महाविद्यालय में चार संकाय 60 प्रवेश क्षमता के साथ संचालित होंगे। इस प्रकार प्रतिवर्ष लगभग 200 विद्यार्थी लाभांन्वित होंगे।मंत्रि-परिषद् ने इन महाविद्यालयों के लिये राजीव गाँधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को भूमि निशुल्क आवंटित करने का निर्णय लिया। विनिमय विलेख पर स्टॉम्प शुल्क एवं पंजीयन प्रभार से भी विश्वविद्यालय को छूट दी जाएगी। शहडोल में 12.713 एकड़ तथा झाबुआ में 8 हेक्टेयर भूमि का आवंटन निशुल्क किया जाएगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

आध्यात्मिक विरासत को संजोये रखना जरूरी

वेद विद्यालय का भूमि-पूजनएमपी के ऊर्जा तथा खनिज साधन मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि हमारे देश की विशेषता है कि आध्यात्मिक और धर्म की शक्तियाँ यहाँ मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि अपने देश की अनमोल सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को संजोये रखना बेहद जरूरी है। श्री शुक्ल सतना जिले के मैहर में माँ शारदा धाम में करीब एक करोड़ रुपये लागत से बनने वाले वेद विद्यालय का भूमि-पूजन कर रहे थे।श्री शुक्ल ने कहा कि हमारे देश के मंत्रों और श्लोकों में बहुत शक्तियाँ हैं। प्राकृतिक आपदाओं को किनारे करने और उनसे निजात पाने में आध्यात्म और धर्म की शक्तियाँ मददगार होती हैं। यह शक्तियाँ जनता को सुख और समृद्धि प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि लोगों में पाण्डित्य की शिक्षा के प्रति रुझान घट रहा है। पवित्र और सुप्रसिद्ध स्थल मैहर में पुरोहिताई और पाण्डित्य की शिक्षा गुरुकुल में ग्रहण करने के बाद विद्वतजन समाज और देश के कल्याण में अपना योगदान दें। ऊर्जा मंत्री ने आशा व्यक्त की कि वेद विद्यालय की स्थापना से विरासत में मिले इस स्थान की गरिमा का और भी संवर्धन होगा।इस अवसर पर बताया गया कि आने वाली पीढ़ी पूजा-पाठ में दक्ष बनें इस धारणा को ध्यान में रखते हुए मैहर में वेद विद्यालय की स्थापना की जा रही है। यह 50 सीटर आवासीय विद्यालय होगा। विद्यालय में पढ़ने वाले शिष्यों को वस्त्र और भोजन की निःशुल्क व्यवस्था रहेगी। विद्यालय का संचालन शारदा प्रबंध समिति करेगी। कार्यक्रम में विद्यालय की स्थापना पर मुस्लिम वेलफेयर कमेटी मैहर द्वारा ऊर्जा मंत्री श्री शुक्ल का सम्मान किया गया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

फ्लाई ओवर का विदिशा में शिलान्यास

मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री बाबूलाल गौर और वित्त मंत्री राघवजी ने विदिशा में प्रदेश के पहले फ्लाई ओवर का शिलान्यास किया। उन्होंने विदिशा नगर के रैन बसेरा का लोकार्पण भी किया।नगरीय प्रशासन मंत्री बाबूलाल गौर ने इस मौके पर कहा कि शहरी क्षेत्र में रहने वाले गरीब तबके की भलाई के लिए प्रदेश सरकार ने अनेक योजना चलायी हैं। श्री गौर ने विदिशा शहर के विभिन्न विकास कार्यों के लिए 15 करोड़ की राशि दिए जाने की भी घोषणा की।वित्त मंत्री राघवजी ने कहा कि विदिशा में बनने वाला फ्लाई ओवर प्रदेश का पहला है। उन्होंने कहा कि फ्लाई ओवर का काम 6 माह में पूरा किया जाएगा। वित्त मंत्री ने बताया कि विदिशा शहर के मध्य से गुजरने वाले एनएच-86 के निर्माण के लिए 6 करोड़ की राशि राज्य सरकार ने उपलब्ध करवायी है। इस राशि से ईदगाह चौराहे से पीतल मिल चौराहे तक सड़क निर्माण करवाया जाएगा। कार्यक्रम को राज्यसभा सदस्य चौधरी मुनव्वर सलीम ने भी सम्बोधित किया।इस मौके पर विदिशा शहर को धूल एवं कचरे से छुटकारा दिलाये जाने के लिए प्रारंभ की गई डस्टबिन-फ्री योजना का भी शुभारंभ किया गया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

सभी उपासना पद्धति तक पहुँचे तीर्थ-दर्शन यात्राएँ

योजना में 32 हजार तीर्थ-यात्रियों ने की यात्रामुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिये हैं कि मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में वित्तीय वर्ष के अंत तक यात्राओं का नियोजन इस तरह से किया जाये कि सभी उपासना पद्धतियों के तीर्थ की यात्राएँ सम्पन्न हो जायें। मुख्यमंत्री श्री चौहान भोपाल में तीर्थ-दर्शन योजना की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में बताया गया कि योजना के तहत 32 हजार 340 तीर्थ-यात्रियों को जनवरी माह तक तीर्थ-दर्शन करवाया गया है। इस अवसर पर धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा और मुख्य सचिव श्री आर. परशुराम भी मौजूद थे।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि तीर्थ-दर्शन की तिथियों का निर्धारण बुजुर्गों की सुविधाओं और आवश्यकताओं के अनुसार किया जाये। बुजुर्गों को दर्शन में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो। उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 के लिये तीर्थ-दर्शन ट्रेनों का कार्यक्रम पूरे वर्ष के लिये अग्रिम रूप से तैयार किया जाये। श्री चौहान ने योजना के प्रभावी संचालन के लिये विभाग के अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि योजना के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलवे के अधिकारियों को प्रशंसा-पत्र भी भेजेंगें।संस्कृति मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया कि योजना में लक्ष्य से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ-यात्रा करवायी जायेगी। योजना के लक्ष्य 60 हजार की तुलना में 80 हजार यात्री विभिन्न तीर्थ-स्थान की यात्रा करेंगे। उन्होंने बताया कि करीब 11 हजार तीर्थ-यात्री की यात्रा की व्यवस्था की जा चुकी है। कुल 44 ट्रेन के संचालन का कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों की माँग अनुसार अभी तक 33 ट्रेनें विभिन्न तीर्थ-स्थान के लिये भेजी गयीं है। इनमें से रामेश्वरम् के लिये 8, जगन्नाथपुरी के लिये 7, द्वारका के लिये 3, वैष्णोदेवी के लिये 5, तिरूपति के लिये 4, शिर्डी के लिये 3, काशी के लिये 1 और अजमेर शरीफ के लिये भेजी गयीं 2 ट्रेनें शामिल हैं।बैठक में प्रमुख सचिव धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व श्री प्रभांशु कमल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री एस.के. मिश्रा एवं श्री विवेक अग्रवाल, वित्त सचिव श्री मनीष रस्तोगी और उप सचिव श्री राजेश मिश्रा उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

क्या हिन्दू शब्द एक गाली है ?

महेश बागीभारतीय संस्कृति सहिष्णुतावादी रही है, लेकिन इस सहिष्णुता ने हमें कहीं न कहीं कायर भी बनाया है । संभवत: यही कारण है कि हमने गुलामी के प्रतीकों को न सिर्फ़ आत्मसात किया, बल्कि उनका महिमामंडल करने में भी हम पीछे नहीं रहे । उदाहरण के लिए हिन्दू शब्द को ही लें । यह हमारी गुलामी मानसिकता का प्रतीक तो है ही, इसमें गाली भी छुपी है । इतिहासकारों का मानना है कि हिन्दू शब्द ईरानियों का दिया हुआ है । ईसा पूर्व छठी शताब्दी यानी आज से लगभग 2600 वर्ष पूर्व ईरानियों ने पश्चिमोत्तर भारत पर आक्रमण कर इस धारा पर कदम रखे थे, उन्होंने सिन्धु नदी के किनारे रहने वालों को हिन्दू नाम दिया । ईरानी 'स" का उच्चारण नहीं कर पाते थे और उसकी जगह 'ह" का इस्तेमाल करते थे । इतिहासकार कहते हैं कि उन्होंने सिन्धु से हिन्दू संबोधन दिया और इसी आधार पर इस देश का दूसरा नाम हिन्दुस्तान पड़ा । सनातन धर्मशास्त्र हमें आर्य और धर्म सनातन बताते हैं, किन्तु हम अब न खुद को आर्य कहते हैं और न ही सनातनी । ईरानियों द्वारा आर्यो को हिन्दू संबोधन देने के बाद ईरानी शब्दकोष में इसे अपमानजनक रूप से प्रस्तुत किया । आपको जानकर आश्चर्य होगा कि ईरानी शब्दकोष में हिन्दू का अर्थ चोर-लुटेरा बताया गया है । ईरानियों द्वारा दिए गए इस संबोधन को आत्मसात करने से पहले हमने यह जानने की कोशिश नहीं की, कि वे हिन्दू शब्द का क्या अर्थ बताते हैं । अपने आपको हिन्दुओं का हितैषी बताने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के डॉ. हेडगेवार ने तो दो कदम आगे बढ़कर यह नारा दे डाला - ' गर्व से कहो कि हम हिन्दू हैं ।" जबकि हकीकत यह है कि हिन्दू शब्द गर्व का नहीं, बल्कि शर्म का विषय है ।नाम की बात चली तो यह भी जान लेना चाहिए कि भारत और हिन्दुस्तान कहे जाने वाले इस देश का एक और नाम है इंडिया । यह शब्द अंगरेज़ों की देन है, जिसे गढ़ने से पहले उन्होंने हमसे भी अपमानजनक शब्दों को समाहित किया । हम इस शब्द को बेहद गर्व से प्रयुक्त करते हैं । पूरी दुनिया में शायद भारत ही एकमात्र ऐसा देश है, जिसके तीन-तीन नाम हैं । भारत वास्तविक नाम है, जबकि हिन्दुस्तान और इंडिया यह दशाते हैं कि हम कभी गुलाम भी रहे हैं । गुलामी की चर्चा हो रही इंडिया गेट का नाम आए, ऐसा हो नहीं सकता । भारत सरकार और भारतवासी इंडिया गेट को एक धरोहर के रूप में मानते हैं, जबकि सच्चाई यह है कि यह भी हमारी गुलामी का प्रतीक है । द्वितीय विश्वयुद्ध में ब्रिटेन की ओर से लड़ी सेना के जो जवान मारे गए थे, उनकी स्मृति में इंडिया गेट का निर्माण किया गया था । स्वतंत्र भारत में इसी इंडिया गेट पर ' जय जवान " अंकित कर इसे भारतीय सैन्य जवानों की शहादत का प्रतीक बना दिया गया । नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के नेतृत्व में ब्रिटिश सरकार के खिलाफ आज़ाद हिन्द फौज का गठन किया गया था । इस फौज के एक बड़े पदाधिकारी कर्नल जीएस ढिल्लन जीवनभर चीखते-चिल्लाते रहे कि गुलामी के इस प्रतीक को ढहा दिया जाए, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई ।गुलामी के प्रतीक चिन्हों को महिमामंडित करने की परंपरा यहीं तक नहीं थमी । अपनी प्राचीनता, वैभव और संस्कृति पर हमें गर्त नहीं रहा और हमने गुलामी के दीगर प्रतीकों को आत्मसात करने में भी हिचक नहीं दिखाई । इतिहास गवाह है कि शकों ने भारत भूमि पर आक्रमण किया था । वे आक्रांता थे, जिन्होंने अपने ढंग से शासन करने के लिए शक संवत् प्रचलित किया । आज इस शक संवत् का कोई महत्त्व नहीं है और इसे कोई भी नहीं मानता है, लेकिन सरकारी कैलेण्डर में आज भी शक संवत् प्रकाशित किया जाता है । क्यों ? कारण कोई नहीं जानता । हमारे देश पर अंगरेजों ने भी राज किया और उन्होंने भी अंगरेजी सन् हम पर थोपा । हमें स्वतंत्र हुए साठ साल हो गए हैं, मगर अंगरेज़ी सन् से हम आज भी चिपके हुए हैं । यह तथ्य भी उल्लेखनीय है कि चक्रवर्ती सम्राट विक्रमादित्य ने ईस्वी सन से 58 साल पहले ही विक्रम संवत प्रारंभ कर दिया था, जो यह दर्शाता है कि कालगणना के क्षेत्र में हम यूरोप और अरब जगत से आगे हैं, किन्तु हमारी सरकार और हम इसे आत्मसात नहीं करते हैं । नए ईस्वी सन के आगमन की पूर्व संध्या पर हम जश्न मनाते हैं, लेकिन अपने नववर्ष चैत्र प्रतिसाद (गुड़ी पड़वा) को कोई महत्व नहीं देते हैं । क्या यह हमारी गुलाम मानसिकता का उदाहरण नहीं है ? हम मुगलों के भी गुलाम रहे, जिनके हिजरी सन् आज इसलिए चलन में हैं, क्योंकि इस देश में मुसलमानों की भी बड़ी आजादी है । मोहम्मद गौरी, मेहमूद गज़नवी और औरंगज़ेब जैसे कट्टरपंथी शासकों को छोड़ दिया जाए तो बाबर, हुमायूं, जहाँगीर और शाहजहाँ ने इस देश की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया है । इसलिए भी हिजरी सन के चलन पर किसी को सवाल उठाने की ज़रूरत नहीं है, लेकिन ईस्वी सन् को ढोते रहने की आखिर क्या मजबूरी है ? हम स्वतंत्र हैं, तो हमारी अपनी संस्कृति, अपनी विरासत के प्रति इतने निष्ठुर क्यों हैं ? वह दिन कब आएगा जब हम अपना विक्रम संवत् अपनाएंगे ? सरकारी कैलेण्डर से शक संवत् हटेगा ? गुलामी के प्रतीक स्मारक इंडिया गेट को कब ज़मींदोज़ किया जाएगा ? या हम इन प्रतीकों को झेलते रहने के लिए हमेशा अभिशप्त रहेंगे ?

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

बुराइयाँ रोकने कड़े कानून के साथ नैतिक आंदोलन जरूरी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि समाज में बुराइयों को रोकने के लिए कड़े कानून के साथ-साथ नैतिक अंदोलन की जरूरत है। नैतिक आंदोलन से मनुष्य के मानसिक धरातल को बदला जा सकेगा। मुख्यमंत्री राजस्थान के माउंट आबू में ब्रह्माकुमारीज संस्था के शांति वन में उपस्थित जन-समूह को संबोधित कर रहे थे।श्री चौहान ने कहा कि बेटियाँ हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, लेकिन वे सुरक्षित नहीं हैं। उनकी सुरक्षा के लिए सुविचारित कड़े कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि विकास का मतलब सिर्फ साधन जुटाना नहीं बल्कि परिवार, समाज और सभी वर्गों में मूल्यों, भाईचारे और प्रेम का विकास करना भी है। उन्होंने कहा कि आज राजनीति में हर वक्त फिसलने का डर रहता है। उन्होंने प्रार्थना की कि राजनीति और सार्वजनिक जीवन में काम करने वाले सभी लोगों को ईश्वर सद्बुद्धि दे, जिससे समाज और राष्ट्र का समग्र विकास हो सके।इस अवसर पर संस्था की प्रमुख प्रशासक राजयोगिनी दादी जानकी ने कहा कि जब सब लोग अलग-अलग मजहब, धर्म और जाति की बात करते हैं तब विकृतियाँ पैदा होती हैं। जब हम अपने को शरीर से अलग समझेंगे तब हमारा आपसी सामंजस्य और सद्भाव बढ़ेगा। उन्होंने अपाराधिक घटनाओं को कम करने के लिए आध्यात्मिक क्रांति की आवश्यकता बतायी। संस्था के महासचिव श्री बी.के. निर्वेर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी ने कहा कि नया युग दस्तक दे रहा है, जिसमें हमें अपने संस्कार बदलने की जरूरत है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

एमपी में बिजली चोरी के एक लाख से ज्यादा मामले  दर्ज

मध्यप्रदेश पूर्व, पश्चिम तथा मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के विभिन्न क्षेत्रों के अंतर्गत वर्तमान वित्तीय वर्ष 2012-13 के अक्टूबर माह के अंत तक पूरे प्रदेश में 5 लाख 71 हजार 374 उच्च-दाब एवं निम्न-दाब उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शनों की जाँच की गई। इसमें से एक लाख 36 हजार 825 बिजली कनेक्शन में अनियमितताएँ पायी गईं या चोरी के प्रकरण दर्ज किये गये। इन प्रकरण से 106 करोड़ 70 लाख 47 हजार रुपये की राजस्व वसूली की गई। इस दौरान विशेष न्यायालयों में 37 हजार 513 बिजली चोरी या अनियमितता के प्रकरण भी प्रस्तुत किये गये।मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के जबलपुर, रीवा और सागर क्षेत्र में वर्ष 2012-13 के अक्टूबर माह के अंत तक कुल 69 हजार 461 बिजली कनेक्शन की जाँच में से 26 हजार 805 में बिजली चोरी या अनियमितताएँ पायी गईं। इन अनियमितताओं के विरुद्ध 13 करोड़ 32 लाख 78 हजार की राजस्व वसूली की गई। कम्पनी के अंतर्गत 4,979 बिजली चोरी या अनियमितता के प्रकरण विशेष न्यायालय में प्रस्तुत किये गये।मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के इंदौर और उज्जैन क्षेत्र में इस दौरान 4 लाख 17 हजार 664 बिजली कनेक्शन की जाँच कर 78 हजार 963 कनेक्शन में बिजली चोरी या अनियमितता के प्रकरण पकड़े गये। इन प्रकरण में 71 करोड़ 22 लाख 12 हजार रुपये की राजस्व वसूली की गई। इस दौरान 17 हजार 858 प्रकरण विशेष न्यायालय में प्रस्तुत किये गये।मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के भोपाल और ग्वालियर क्षेत्र में इस दौरान कुल 84 हजार 249 बिजली कनेक्शन की जाँच की गई। इनमें से 31 हजार 57 में उपभोक्ताओं द्वारा बिजली चोरी या अनियमितता करना पाया गया। ऐसे उपभोक्ताओं से 22 करोड़ 15 लाख 57 हजार रुपये की वसूली की गई। कम्पनी के अंतर्गत कुल 14 हजार 676 प्रकरण विशेष न्यायालयों में प्रस्तुत किये गये।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मध्यप्रदेश को मंथन साउथ एशिया अवार्ड

मध्यप्रदेश को पटवारियों की भर्ती के लिए ली गयी ऑनलाइन परीक्षा के सफल संचालन के लिए प्रतिष्ठित मंथन अवार्ड साउथ एशिया एण्ड एशिया पेसिफिक 2012 प्राप्त हुआ है। ई-गवर्नेन्स श्रेणी में प्रदेश को यह पुरस्कार वर्ष 2012 के लिए मिला है। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए मध्यप्रदेश का चयन 16 सदस्यीय जूरी द्वारा किया गया। जूरी में सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, प्रतिष्ठित प्रोफेशनल, पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल थे।मध्यप्रदेश सरकार के उपक्रम एमपी ऑनलाइन के लिए यह पुरस्कार एमपी ऑनलाइन के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर प्रमोद भार्गव ने शनिवार को दिल्ली में एक समारोह में प्राप्त किया। यह पुरस्कार दक्षिण एशिया और एशिया प्रशांत क्षेत्र के 36 देश में ई-कन्टेन्ट, सृजनात्मकता तथा डिजिटल इनोवेशन के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य के लिए दिया जाता है।उल्लेखनीय है कि इस वर्ष मार्च में देश में पहली बार, मध्यप्रदेश में एमपी ऑनलाइन ने पटवारी भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा ली। एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए। कुल रिक्त पद 2,742 थे। प्रक्रिया के सत्यापन के बाद 85 हजार आवेदक ने भाग लिया। पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया सिर्फ 55 दिन में पूरी हो गयी।यह प्रक्रिया इतने सुगम और पारदर्शी ढंग से की गयी इसमें एक भी प्रकरण न्यायालय में नहीं गया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मध्यप्रदेश को मिला ई-उपार्जन के लिए प्रतिष्ठित पुरस्कार

मध्यप्रदेश शासन को ई-उपार्जन के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य के लिए कम्प्यूटर सोसायटी ऑफ इण्डिया का अवार्ड ऑफ एक्सीलेन्स इन ई-उपार्जन मिला है। वर्ष 2011-12 के लिए यह पुरस्कार कलकत्ता में एक समारोह में मध्यप्रदेश खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक चन्द्रहास दुबे ने प्राप्त किया।उल्लेखनीय है कि वर्ष 2011-12 में ई-उपार्जन के माध्यम से मध्यप्रदेश में 85 लाख मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन किया गया था। इसमें सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग से किसानों को काफी सुविधा हुई। करीब 12 लाख किसान को एसएमएस के माध्यम से उपार्जन की तिथि और स्थान की सूचना दी गई। निर्धारित तिथि पर गेहूँ का उपार्जन कर किसानों के बैंक खातों में 3 से 5 दिन की अवधि में भुगतान जमा करवा दिया गया। उपार्जन राशि 12 हजार 400 करोड़ रुपए के अलावा 850 करोड़ रुपए बोनस के रूप में किसानों के खातों में जमा करवाया गया।समारोह में जिला श्रेणी में जबलपुर जिले को ‘अवार्ड ऑफ एप्रेसिएशन’ और मंडला जिले को ‘समाधान एक दिन में’ के लिए प्रशंसा-पत्र प्राप्त हुआ।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मध्यप्रदेश के सभी टाईगर रिजर्व के बफर जोन की अधिसूचना जारी

मध्यप्रदेश में स्थित सभी छह टाइगर रिजर्व के बफर जोन की अधिसूचना जारी की जा चुकी है। वन्य-प्राणियों की सुरक्षा के मद्देनजर वनों के आस-पास से गुजरने वाली विद्युत लाइनों के रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये गये हैं। यह जानकारी मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोपाल में संपन्न राज्य वन्य-प्राणी बोर्ड की बैठक में दी ।मुख्यमंत्री चौहान ने बैठक में कहा कि वन्य-प्राणियों के संरक्षण तथा वन क्षेत्र से जुड़े ग्रामों में विकास के बीच संतुलित दृष्टिकोण अपनाया जाये। उन्होंने कहा कि वन क्षेत्रों में आने वाले ग्रामों के रहवासियों की समस्याओं के समुचित निराकरण के प्रयास किये जाये।बैठक में बताया गया कि प्रदेश में घोषित कोर एवं बफर क्षेत्रों के एकीकृत प्रशासनिक नियंत्रण से टाइगर रिजर्व में वन्य-प्राणियों के प्रबंधन और सुरक्षा के प्रयास बेहतर ढंग से किये जा सकेंगे। बताया गया कि प्रदेश के संरक्षित क्षेत्रों में स्थित गाँवों के पुनर्वास की योजना तैयार की गयी है। इस योजना में संरक्षित क्षेत्र के 730 ग्राम में से 192 ग्राम को वहीं पर इन्क्लेव के रूप में रखा जायेगा। इसके अलावा 426 ग्राम को संरक्षित क्षेत्र की सीमाओं से बाहर किया जायेगा। इस तरह कुल 112 गाँव का वास्तविक रूप से पुनर्वास किया जायेगा, इनमें से 3 ग्राम का पुनर्वास किया जा चुका है। शेष 109 ग्राम में से टाइगर रिजर्व के अंतर्गत 85 तथा अन्य राष्ट्रीय उद्यानों और अभयारण्यों के अंतर्गत 24 ग्राम स्थित है। इन ग्रामों में रहने वाले प्रति परिवार औसत 3 इकाई मानते हुए प्रति इकाई 10 लाख रूपये दिया जाना प्रस्तावित है। इसमें टाइगर रिजर्व के अंतर्गत आने वाले ग्रामों के लिये राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण द्वारा तथा राष्ट्रीय उद्यानों तथा अभयारण्यों के अंतर्गत आने वाले ग्रामों के लिये राज्य सरकार द्वारा राशि उपलब्ध करवायी जायेगी।बैठक में बैहर-चिल्पी राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 26 के कान्हा टाइगर रिजर्व के अंतर्गत आने वाले खण्ड के चौड़ीकरण, सोन घड़ियाल अभयारण्य के अंतर्गत बरही-हनुमना राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 52 के अंतर्गत दो लेन निर्माण, सोन चिड़िया अभयारण्य घाटीगांव की सीमा से 10 किलोमीटर की परिधि में आने वाले मार्ग, माधव राष्ट्रीय उद्यान के क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 3 पर फोर लेन, बोरी अभयारण्य होशंगाबाद की सीमा से 10 किलोमीटर की परिधि में आने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 69 में निर्माण, रातापानी अभयारण्य ओबेदुल्लागंज की दक्षिणी सीमा से 10 किलोमीटर की परिधि में आने वाले मार्ग, बोरी अभयारण्य होशंगाबाद और नरसिंहगढ़ अभयारण्य राजगढ़ की सीमा से 10 किलोमीटर की परिधि में नेचुरल गैस पाईप लाईन, राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य मुरैना के अंतर्गत ग्वालियर-जयपुर पारेषण लाईन निर्माण, संजय दुबरी अभयारण्य के अंतर्गत कंचनपुर में रेलवे स्टेशन निर्माण तथा राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य के अंतर्गत उमेद घाट पर पुल निर्माण के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। बैठक में वन मंत्री सरताज सिंह, वन राज्य मंत्री जयसिंह मरावी, वन्य-प्राणी बोर्ड के सदस्य तथा मुख्य सचिव आर. परशुराम सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

महाशीर एमपी की राज्य मछली

प्रदेश की नदियों और जलाशयों में विलुप्त होने की कगार पर पहुंच चुकी ‘महाशीर’ प्रजाति की मछली को ‘राज्य मछली’ का दर्जा दिया जायेगा। महाशीर के संवर्धन और प्रजाति को बचाने के लिये यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने की।एम पी की कृषि केबिनेट ने मत्स्य पालन को आर्थिक उद्यमिता के रूप में बढ़ावा देने और मत्स्य पालन अधोसंरचना का विकास करने के लिये राज्य मत्योद्योग विकास योजना को भी मंजूरी प्रदान की। योजना के लिये सालाना 15 करोड़ रूपये का बजट उपलब्ध कराया जायेगा।उल्लेखनीय है कि साठ के दशक में प्रदेश की नदियों में बहुतायत में महाशीर मछली पाई जाती थी। महाशीर मछली नर्मदा, केन, बेतवा, टोंस, ताप्ती, चंबल में पाई जाती है। नर्मदा में महाशीर का उत्पादन 10 से 15 प्रतिशत ही रह गया है। तवा जलाशय में भी महाशीर के उत्पादन में कमी हुई है। इंटरनेशनल यूनियन फार कंजरर्वेशन आफ नेचर ने महाशीर को विलुप्त माना है। इसके अलावा नेशनल ब्यूरो आफ फिश जैनेटिक रिसोर्स लखनऊ ने भी महाशीर प्रजाति के विलुप्त होने पर चिन्ता जताई है।कृषि केबिनेट के इस महत्वपूर्ण निर्णय से महाशीर के संरक्षण और संवर्धन के लिये हेचरी निर्माण और बीज निर्माण गतिविधियों को प्रमुख रूप से बढ़ावा मिलेगा। केरवा जलाशय में महाशीर बीज का संचय करना शुरू कर दिया गया है।कृषि केबिनेट द्वारा अनुमोदित राज्य मत्स्योत्पादन विकास योजना के अनुसार मत्स्य उत्पादन बढ़ाने के लिये पेरिफेरल माडल का विकास किया जायेगा जिसमें बड़े तालाबों का जलाशयों के बाजू में मत्स्य बीज उत्पादन के लिये छोटे तालाब बनाये जाते हैं। इसके लिये 57 जलाशयों को चुना गया है जिनका जलक्षेत्र 200 हेक्टेयर से ज्यादा है। यह पेरिफेरल माडल जल संसाधन विभाग के सहयोग और मार्गदर्शन में विकसित किया जायेगा। वर्तमान में शहडोल जिले में यह प्रयोग किया गया है। इसके अलावा मत्स्य बाजारों का विकास किया जायेगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

148 गाँव में आयुष औषधालय खुलेंगे

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में संपन्न मंत्रि-परिषद् की बैठक में ऐसे 148 गाँव में आयुष औषधालय स्थापित करने की स्वीकृति दी गई जहाँ 5 किलोमीटर के दायरे में शासकीय स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध नहीं है। यह निर्णय जन-संकल्प 2008 के क्रियान्वयन और ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने की दृष्टि से लिया गया है।मंत्रि-परिषद् ने 3 सड़क निर्माण कार्य को स्वीकृति दी। सबलगढ़-करोली मार्ग को बीओटी योजना में मध्यप्रदेश रोड डेव्हलपमेंट कार्पोरेशन के माध्यम से बनाया जाएगा। मार्ग की निर्माण लागत 81 करोड़ 51 लाख रुपये है। इसकी लंबाई 12.90 किलोमीटर है। निजी निवेशकर्त्ता को टोल संग्रह के अधिकार दिए जायेंगे। साथ ही प्रति 6 माह में एन्युटी की राशि का भुगतान भी किया जाएगा। यह देश में अपने आप में एक अभिनव योजना है। परियोजना के लिए कंसेशन अवधि 15 वर्ष होगी।मंत्रि-परिषद् ने 66.70 किलोमीटर लंबे बालाघाट-बैहर मार्ग के बीओटी में निर्माण की सहमति दी। कुल 165 करोड़ 11 लाख रुपये लागत की यह सड़क भी मध्यप्रदेश रोड डेव्हलपमेंट कार्पोरेशन के माध्यम से निर्मित की जाएगी।मंत्रि-परिषद् ने 46.98 किलोमीटर लंबे गर्रा-वारासिवनी मार्ग (महाराष्ट्र सीमा तक) को टोलअएन्युटी योजना में विकसित करने के लिए 97 करोड़ 77 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

एम पी में 1400 डॉक्टर की भर्ती होगी

मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री महेन्द्र हार्डिया ने कहा है कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार पर विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिये किये जा रहे ठोस प्रयासों के चलते 1400 डाक्टर की भर्ती शीघ्र की जायेगी। श्री हार्डिया धार जिले के अंत्योदय मेले को संबोधित कर रहे थे।प्रभारी मंत्री महेन्द्र हार्डिया ने अन्त्योदय मेले में 24 हजार 924 हितग्राहियो को 13 करोड़ 35 लाख रूपये से अधिक का लाभ चैक, सामग्री, स्वीकृति पत्र, प्रमाण-पत्र आदि वितरित किए।श्री हार्डिया ने कहा कि मनरेगा में आंवटित राशि 10 करोड़ जिले को प्राप्त हो गई है, जिसका शीध्र वितरण मजदूरों को किया जायेगा। मेले में 24 हजार 924 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओ में 13 करोड़ 35 लाख राशि का वितरण किया।अन्त्योदय मेला में मध्यप्रदेश भवन संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल योजना में 231 हितग्राहियों को 8.07 लाख रूपये की सहायता राशि, 36 निःशक्तों को स्पर्श अभियान के तहत 18 हजार रूपये, का वितरण किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

जुड़े जल से जन-जन से

डॉ. सोनाली नरगुन्देजल जीवन है और यह तथ्य सभी जानते हैं। लेकिन इसके दुरूपयोग को कम नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में कई देशी-विदेशी संगठन व्यस्त हैं। अंतरराष्ट्रीय जल प्रबंधन के आकलन के अनुसार भारत में साल 2025 में एक तिहाई जनसंख्या पानी के लिए तरसेगी। इससे बचने के लिए आज आवश्यक कदम उठाना अनिवार्य है। इसके लिए स्थानीय प्रशासन के साथ कई विदेशी संगठन कार्यरत हैं। इस संबंध में यूनीसेफ ने एक परियोजना प्रारंभ की है जिसमें पानी को बचाने से लेकर उसकी सफाई के लिए जागरूकता प्रयोग किए जा रहे हैं। इसमें व्यक्तिगत स्वच्छता और स्वास्थय शिक्षा शामिल है।घूमतो जाए म्हारो प्ले पंप घूमतो जाएविकास की बात हो या कोई भी बात स्थानीय बोली या माध्यम से अधिक प्रभावी तरीके से कही जा सकती है। यह बात इस गरबे से साबित है। बिना बिजली की सहायता से कुए से पानी निकालने के लिए पंप लगाया गया है। यह पंप कुएँ पर एक चकरी के रूप में लगाया गया है। इस पर बच्चे दिन भर खेलते हैं और बिना किसी व्यय के पानी खींच लेते हैं। इस निकलने वाले पानी को नलों में भेजा गया है जिससे बच्चों के दैनिक कार्य जैसे बर्तन धोना, कपड़े धोना आदि होते रहते हैं। किसी को भी पानी निकालने के लिए परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। बस खेल-खेल में पानी बाहर। बच्चों को इस प्ले पंप के संचालन के लिए एक गरबा भी सिखाया गया जिसे गाते जाओ और पानी निकालते जाआ।पानी के रंग निरालेग्रे वाटर, ब्लू वाटर, ब्लैक वाटर ये सभी बातें किताबी लगती है। लेकिन यह किताबी नहीं बल्कि हकीकत है। पानी के रंगों में भेद होता है और उसका उपयोग भी भिन्न होता है यह जानकारी सभी को होनी चाहिए। परंतु सबसे बड़ा सवाल यह है कि यह जानकारी लोगों को कैसे होगी? और उन लोगों को तो होना संभव ही नहीं जो पानी का दुरूपयोग करते रहते हैं। लेकिन पानी को बचाने और उसके सदुपयोग की जानकारी के लिए यूनीसेफ ने जल सुरक्षा और स्वच्छता परियोजना प्रारंभ की है। यह परियोजना मध्यप्रदेश के धार जिले में प्रारंभ की है। इस परियोजना के लिए इस क्षेत्र का चयन करने का कारण यहाँ की जनसंख्या पानी के लिए भूजल पर ही निर्भर है। पानी के बढ़ते दुरूपयोग और घटते भूजल स्तर को देखते हुए यह क्षेत्र सर्वोतम है।इसमें वर्षा जल संग्रहण के साथ उपयोग किए पानी को पुन: उपयोग करने की विधि सम्मिलित है। धार जिले के कुक्षी विकासखंड के गंगानगर आदिवासी कन्या छात्रावास में इसे क्रियान्वित किया गया है। इसी प्रकार इस परियोजना को स्थानीय संस्था वसुधा की सहायता से यूनीसेफ ने जिले के 13 विकासखंडों के विभिन्न छात्रावासों में प्रारंभ किया है। इस परियोजना के लिए छात्रावासों के चयन का कारण वसुधा की गायत्री परिहार ने बताया कि किसी भी योजना को प्रारंभ करने और चलाने के लिए ऐसे समूह की आवश्यकता होती है जो उसे सहजता से समझ लें। छात्रावासों में ऐसे समूह आसानी से मिल जाते हैं जो नई योजनाओं और समझ को ग्रहण करने के लिए तैयार होते हैं। उन्होंने बताया कि परियोजना प्रारंभ करने से पहले इनका मानस बनाना और इन्हें इतनी महत्वपूर्ण सूचना देने के लिए हमें कई पड़ाव पार करने पड़े लेकिन अंत भला तो सब भला। आज इस छात्रावास में अप्रैल माह की गर्मी में भी पानी की कमी नहीं है। यहाँ का जलस्तर अच्छा है। इस परियोजना का लक्ष्य बहुत बड़ा है। इसे प्राप्त करने के लिए विविध सीढ़ियाँ बनाई गई जिसमें जल सुरक्षा के लिए फेरोसीमेंट टेंक, जल स्वच्छता यूनिट, और प्ले पंप लगाया गया।फेरोसीमेंट टेंकसीमेंट एवं लोहे की जालियों के द्वारा ऐसा टेंक बनाया जा रहा है जिसमें बारिश का पानी बचाया जा सकता है। पानी खराब भी नहीं होगा और उसकी क्षमता 50 हजार लीटर तक है। इस टेंक के निर्माण की विधि तकनीकी रूप से परीक्षण कर बनाई गई है। इस कारण इस टेंक में पानी बचाने के साथ उससे निकलने वाले पानी का जल स्तर बढ़ाने में उपयोग संभव है। गर्मी के दिनों में साफ पेयजल उपलब्ध हो सकता है।जल पुन: उपयोग संयंत्रइसमें उपयोग में लाए हुए पानी को पुन: उपयोग में लाने के लिए एक विशिष्ट प्रकार की विधि अपनाई गई है। विद्यार्थियों को नहाने और बर्तन धोने के पानी से क्या-क्या किया जा सकता है इसका विधिवत प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इसके लिए वसुधा द्वारा बालमंच, प्रभात फेरियों का आयोजन किया जाता है। सरकार के आई ई सी प्रारूप का सार्थक उपयोग धार जिले में दिखाई देता है। सूचना, शिक्षा और संचार का उपयोग करने में वसुधा के कार्यकर्ता सराहनीय है। यूनीसेफ की इस परियोजना में राज्य सरकार भी साथ दे रही है। इसमें उनके सहयोगियों में जन स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग भी शामिल है। योजना की सार्थकता इसी में है कि राज्य सरकार ने इसे अपनाने का और प्रदेश के अन्य स्थानों पर क्रियान्वित करने का निर्णय किया है।ग्रे वाटर, ब्लू वाटर और ब्लैक वाटर के अंतर को समझाने के साथ उनके उपयोग की सही जानकारी दी जा रही है। उपयोग किए पानी को पुन: बागवानी और सफाई के योग्य बनाया जा रहा है। इसमें छात्रावास के बच्चे संस्था के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं। वहीं की वार्डन श्रीमती चौहान एवं उनके पति श्री चौहान इस कार्य में यूनीसेफ और वसुधा को सहयोग कर रहे हैं। इसी के साथ स्थानीय जनता को फ्लोराइड उन्मूलन की जानकारी भी दी जा रही है। पेयजल का स्तर तीन सौ फीट तक जाने पर उसमें पाए जाने वाले फ्लोराइड से यहाँ फ्लूरोसिस बीमारी का फेलाव है। इसे रोकने के लिए लोगों में जागरूकता और उन्हें उसका विकल्प सुझाने का जिम्मा भी संस्था ने उठाया है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

 मध्यप्रदेश में 71 लाख से अधिक परिवार को खाद्यान्न सुरक्षा रियायती दर पर गेहूँ-चावल, 28 लाख से अधिक

मध्यप्रदेश सरकार ने गरीबी की रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले और अति गरीब 71 लाख से अधिक परिवार की खाद्यान्न सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। राज्य में 55 लाख 69 हजार 638 बीपीएल (गरीबी की रेखा से नीचे) परिवार को राशन कार्ड के आधार पर रियायती दर पर गेहूँ-चावल उपलब्ध करवाया जा रहा है। अति गरीब परिवारों के लिए लागू एएवाय (अंत्योदय अन्न योजना) में 15 लाख 81 हजार 565 परिवार को भी अत्यंत कम मूल्य पर खाद्यान्न मुहैया करवाया जा रहा है। अनुसूचित-जनजाति वर्ग के लोगों के बेहतर स्वास्थ्य की चिंता करते हुए राज्य सरकार ने उनके लिए एक रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर आयोडीनयुक्त नमक की व्यवस्था सुनिश्चित की है। मध्यप्रदेश में वर्ष 2008 से लागू मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना में बीपीएल हितग्राहियों को अत्यंत रियायती दर 3 रुपये प्रति किलोग्राम गेहूँ एवं साढ़े चार रुपये प्रति किलोग्राम चावल उपलब्ध करवाया जा रहा है। योजना में बीपीएल हितग्राहियों को प्रति राशन-कार्ड गेहूँ-चावल को मिलाकर 20 किलोग्राम खाद्यान्न प्रदाय करने की व्यवस्था राज्य सरकार ने सुनिश्चित की है। अंत्योदय अन्न योजना में गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले अति गरीब उपभोक्ताओं को प्रति राशन-कार्ड 2 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से गेहूँ तथा 3 रुपये प्रति किलोग्राम के मान से चावल का वितरण करवाया जा रहा है। योजना में प्रति राशन-कार्ड 35 किलोग्राम खाद्यान्न प्रदाय की पुख्ता व्यवस्था सरकार ने की है। साथ ही प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के विद्यार्थियों को मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था भी की गई है। राज्य सरकार ने घेंघा रोग के उन्मूलन को दृष्टिगत रखते हुए अनुसूचित-जनजाति बहुल 20 जिलों 89 ब्लॉक में आयोडीनयुक्त नमक अत्यंत रियायती दर एक रुपये प्रति किलोग्राम पर मुहैया करवाया जा रहा है। इसका लाभ एपीएल, बीपीएल, एएवाय के 28 लाख 52 हजार 719 परिवार को प्रतिमाह मिल रहा है। आयोडीनयुक्त नमक की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिये आई.एस.आई. मार्क रिफाइन्ड नमक आकर्षक पैक में चालू साल से उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसकी विशेषता है कि यह अत्यंत सफेद और शुद्ध और आई.एस.आई. मानक के अनुसार है। राज्य शासन द्वारा प्रतिवर्ष इस पर 22 करोड़ रुपये का अनुदान भी उपलब्ध करवाया जा रहा है। राज्य नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली की एपीएल योजना में सभी जिलों में 189 प्रदाय केन्द्र के माध्यम से खाद्यान्न वितरित करवाया जा रहा है। योजना में 10 किलोग्राम प्रति हितग्राही 9 रुपये प्रति किलो के मान से गेहूँ एवं 11 रुपये प्रति किलो के मान से चावल उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस साल 85 लाख 4 हजार मीट्रिक टन गेहूँ की रिकार्ड खरीदी के बाद अब एपीएल, बीपीएल, एएवाय वर्ग के हितग्राहियों को इसका वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। राज्य सरकार की कल्याणकारी योजना में निराश्रित व्यक्तियों की संस्थाओं, शासन से सहायता प्राप्त अनुसूचित जाति-जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के छात्रावासों, मदरसों, वृद्धाश्रमों, नारी निकेतन, अनाथ आश्रमों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा संचालित संस्थाओं को खाद्यान्न प्रदाय की व्यवस्था सुनिश्चित करवाई गई है। इसमें 15 किलोग्राम प्रति हितग्राही बीपीएल दर पर खाद्यान्न उपलब्ध करवाया जा रहा है। पोषण आहार कार्यक्रम में महिला-बाल विकास विभाग द्वारा आँगनवाड़ी केन्द्रों में पूरक पोषण आहार के रुप में एक करोड़ से अधिक हितग्राहियों को सामग्री प्रदाय की जा रही है। कार्यक्रम में स्व-सहायता समूहों को बीपीएल दर पर खाद्यान्न प्रदाय किया जा रहा है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

भोपाल में विश्व आयुर्वेद कांग्रेस सात  से

पाँचवी आयुर्वेद कांग्रेस और आरोग्य एक्सपो 7 से 10 दिसम्बर तक भोपाल में होगी। इसमें करीब 26 देशों के 200 विदेशी प्रतिनिधियों सहित आयुर्वेद के 4000 विशेषज्ञ, छात्र, शोधार्थी और चिकित्सक शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने इस विश्वस्तरीय सम्मेलन की उत्कृष्ट तैयारियों के निर्देश दिये हैं। मध्यप्रदेश शासन, विज्ञान भारती, आरोग्य भारती और वर्ल्ड आयुर्वेद फाउन्डेशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजन के लिये भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड का चयन किया गया है। करीब पौने दो लाख वर्ग फिट क्षेत्र में विशाल परिसर बनाया जायेगा। बैठक में जैव एवं प्रौद्योगिकी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मुख्य सचिव आर.परशुराम भी मौजूद थे।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आयुर्वेद उपयोगी चिकित्सा पद्धति है। आमजन का आयुर्वेद चिकित्सा पर भरोसा और अधिक बढ़े इस संबंध में सम्मेलन में विचार-विमर्श को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आयुष भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है। इस पद्धति में रोग की जड़ पहचान कर स्थायी उपचार होता है। उन्होंने इस अवधारणा को स्थापित करने पर विशेष बल दिया जाए। उन्होंने कहा कि रोग उत्पन्न ही नही हो, इसके आवश्यक उपायों की जानकारी भी प्रसारित की जानी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस के विचार-विमर्श की जानकारियों को क्षेत्रीय भाषा में अनुदित करने के लिये कहा।जैव एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कहा कि सम्मेलन के दौरान मध्यप्रदेश में आयुर्वेद की सम्भावनाओं और समृद्धता की जानकारी भी प्रसारित की जाए।बैठक में बताया गया कि आयुर्वेद कांग्रेस और आरोग्य एक्सपो के दौरान विभिन्न कार्यक्रम होंगे। जन जागृति के लिये ग्वालियर, रीवा और बुरहानपुर से भगवान धनवंतरी यात्रा 20 नवम्बर से प्रारंभ होकर 24 नवम्बर को भोपाल आएगी।विश्व आयुर्वेद कांग्रेस के दौरान देश के समस्त 5 आयुर्वेद विश्वविद्यालयों के कुलपति भोपाल आयेंगे। इस दौरान 5 हजार रोगियों का निःशुल्क उपचार किया जाएगा। इस दौरान प्रशिक्षण, अन्तर्राष्ट्रीय शिक्षक-छात्र सम्मेलन, पंचकर्म, क्षारकर्म, कार्यशालाओं, आरोग्य एक्सपो, आयुर्वेद में वैज्ञानिक लेखन और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों की सभा के आयोजन किए जाएंगे। पहली बार शिक्षा सभा भी होगी। कांग्रेस को 157 वक्ता संबोधित करेंगे। शोध के 252 पत्रों का वाचन, 430 का प्रदर्शन और 192 का प्रकाशन किया जाएगा। इस अवसर पर औषधीय पौधों की 225 प्रजातियों का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

बीहड़ औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित होंगे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले के गोहद जनपदीय अंचल के ग्राम कीरतपुरा के पास स्थित मौजा पहाड़ की जमीन को औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित किए जाने के लिहाज से सरकारी जमीन का अवलोकन किया। उन्होंने मौजा पहाड़ के नजदीक उपलब्ध बिजली के स्त्रोतों, पानी के स्त्रोतों एवं रेलवे स्टेशन की सुविधा की जानकारी ली ।श्री चौहान ने कहा कि ग्वालियर एवं चंबल संभाग में औद्योगिक विकास के लिये शासकीय जमीनों को देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि चंबल के बीहड़ों को औद्योगिक पट्टी के रूप में विकसित किए जाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कड़ी में भिण्ड जिले के ग्राम कीरतपुरा के नजदीक स्थित मौजा पहाड़ की जमीन को औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित करने की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि मौजा पहाड़ पर स्थित 197 हेक्टेयर भूमि को औद्योगिक प्रयोजन के लिए देना प्रस्तावित किए जाने की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर इस क्षेत्र में उद्योग धन्धे स्थापित हो जाते हैं, तो स्थानीय लोगों को बड़ी संख्या में रोजगार प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उद्योग स्थापित हो जाने पर उनमें 50 प्रतिशत स्थानीय लोगों को अनिवार्य रूप से रोजगार दिया जाए।श्री चौहान ने औद्योगिक विकास के लिए बिजली,पानी, रेलवे स्टेशन की जैसी आवश्यक सुविधाओं उपलब्धता के बारे में विस्तार से जानकारी ली और इसकी रूपरेखा बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने हेतु सरकारी जमीन को चिन्हित किया जाएगा। इस क्षेत्र में उद्योग धन्धे स्थापित हो जाने के बाद क्षेत्र का विकास होने के साथ-साथ लोगों को बड़ी संख्या में रोजगार देने की संभावना बन रही है, जिसका पूरा लाभ उठाया जाना चाहिए। उन्होंने इस जमीन को औद्योगिक क्षेत्र हेतु चिन्हित करने के निर्देश दिए।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मध्यप्रदेश के ऐतिहासिक विकास का श्रेय मुख्यमंत्री  चौहान को :  आडवाणी

पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने कहा है कि मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से ऐतिहासिक विकास की श्रेणी में लाने का श्रेय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को है। श्री आडवाणी इंदौर में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के समापन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में निवेशकों के लिये निवेशक गारंटी योजना शुरू की जायेगी। उद्योगों से संबंधित सभी स्वीकृतियाँ निश्चित समय-सीमा में देने की व्यवस्था होगी। निवेशकों के अनुभव और विशेषज्ञता का लाभ प्रदेश के विकास में लेने के लिये मध्यप्रदेश डेवलपमेंट फोरम बनाया जायेगा। इसकी बैठक हर छह माह में होगी। श्री चौहान ने प्रदेश में अगली ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट 8 से 10 अक्टूबर, 2014 में करवाने की घोषणा की।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि निवेशक हमारे लिये प्रदेश के विकास में सहयोगी हैं। यहाँ निवेशकों द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों की ऑनलाईन मानीटरिंग की व्यवस्था की जायेगी। मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव स्वयं इसकी मॉनीटरिंग करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि वस्तु एवं सेवा कर (जी एस टी) लागू होता है तो भी मध्यप्रदेश में निवेशकों को दी जाने वाली सुविधाओं में कोई कमी नहीं होगी। प्रदेश में कार्पोरेट सोशल रेस्पान्सबिलिटी की नीति बनाई जायेगी। इसके तहत जिस क्षेत्र में उद्योग लगेंगे वे वहाँ सामाजिक विकास में भी सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है और पर्यावरण की कीमत पर प्रदेश में उद्योग नहीं लाये जायेंगे।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हम चम्बल के बीहड़ों के विकास की योजना बना रहे हैंै। एक समय जो क्षेत्र डाकुओं के लिये जाना जाता था अब वहाँ औद्योगिक विकास होगा। उन्होंने कहा कि मंदी के इस दौर में प्रदेश में आये निवेशकों के प्रस्ताव एक नया विश्वास जगाते हैं। मध्यप्रदेश अब देश को आगे बढ़ाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगा। आज ग्लोबल मीट में एक नयी शुरूआत हुई है। समिट के दौरान जो एमओयू हुये हैं उनके क्रियान्वयन के लिये समयबद्ध कार्यक्रम बनाया जायेगा। उद्योगों के लिये सारी प्रक्रिया पारदर्शी होगी। हमने इस समिट में युवाओं के लिये रोजगार की चिंता की है और इस समिट के माध्यम से करीब 5 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। मध्यप्रदेश में स्किल डेवलपमेंट मिशन शुरू किया गया है। उच्च शिक्षा के लिये ऋण गारंटी योजना बनायी गयी है। गाँव-गाँव में उद्योग लगे, इसकी पहल की जा रही है।श्री लालकृष्ण आडवाणीपूर्व उप प्रधानमंत्री श्री लालकृष्ण आडवाणी ने कहा कि मध्यप्रदेश सुशासन, स्पष्ट निर्णय क्षमता तथा भ्रष्टाचार मुक्त और पक्षपातरहित व्यवस्था का आदर्श उदाहरण है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार की कार्य-शैली निवेशकों को आकर्षित करने वाली है। श्री आडवाणी ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य की श्रेणी से बाहर लाने के लिये मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की सराहना की।श्री आडवाणी ने मुख्यमंत्री श्री चौहान के कार्य और व्यवहार का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि श्री चौहान एक ऐसे कर्मठ कार्यकर्ता हैं, जो ईमानदार हैं। उन्हें जो कार्य सौंपा जाता है, पूरी प्रामाणिकता के साथ करते हैं। उन्होंने कहा कि देश के उद्योग-व्यापार जगत के दिग्गजों द्वारा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की सराहना सर्वथा उपयुक्त है। श्री आडवाणी ने समिट की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे तेजी से प्रगति करते मध्यप्रदेश के विकास को और गति मिलेगी। उन्होंने भौतिक विकास के साथ-साथ मुख्यमंत्री के सामाजिक सरोकार के प्रति समर्पण की भी सराहना की। इस संदर्भ में उन्होंने लाड़ली लक्ष्मी तथा तीर्थ-दर्शन योजना का विशेष रूप से उल्लेख किया।वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। वर्ष 2013 से गाँवों में 24 घण्टे बिजली दी जायेगी। दुनिया में विकास के क्षेत्र में अर्थ-व्यवस्था और पर्यावरण को लेकर चिंता है। मध्यप्रदेश में दोनों ही क्षेत्र में बेहतर काम किये गये हैं। जिस तरह से प्रदेश का समग्र विकास हो रहा है, वह अपने आप में उदाहरण है।देश का सर्वाधिक आकर्षक राज्य है मध्यप्रदेशआदित्य बिड़ला समूह के प्रमुख कुमार मंगलम बिडला ने मध्यप्रदेश को ''मदर-स्टेट'' बताते हुए कहा कि प्रदेश में 16 हजार करोड़ का निवेश पहले ही हो चुका है, जिसमें 7 हजार लोगों को रोजगार मिला है। उन्होंने 20 हजार करोड़ के निवेश की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह निवेश सौर उर्जा, टेक्सटाइल और सीमेन्ट के क्षेत्र में होगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सर्वाधिक आकर्षक राज्य है और भविष्य में निवेश की नई मंजिल है। उन्होंने मुख्यमंत्री के गतिशील नेतृत्व और सरकार की कार्य-शैली की सराहना करते हुए कहा कि यहाँ प्रशासन प्रगतिशील है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान की कार्यप्रणाली से भी सीखने को मिलता है। अन्य राज्यों को भी मध्यप्रदेश से सीखने की जरूरत है। मध्यप्रदेश अब उड़ान भरने के लिये तैयार है। श्री चौहान अपनी लगन, परिश्रम और कार्यों से अपनी बात कहते हैं।सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत राय ने कहा कि मध्यप्रदेश में डेयरी क्षेत्र में 20 हजार करोड़ का निवेश होगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश देश का सबसे अग्रणी राज्य है। यहाँ के मुख्यमंत्री दृढ़, शालीन और विनम्र है। वे मानव संसाधन प्रबंधन के भी गुरू साबित हुए हैं। श्री राय ने डेयरी परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि पाँंच मिलियन टन दुग्ध उत्पादन होगा, जो देश में सबसे ज्यादा होगा। इसमें 50 प्रतिशत उत्पादन मध्यप्रदेश से होगा। पहले चरण में 9 हजार करोड़ का निवेश होगा और 27 से 30 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। चारा उत्पादन आदि के लिये किसानों के साथ संविदा खेती के लिये करार किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इंदौर में 600-700 करोड़ रूपये का गोल्फ क्लब बनेगा। मार्च तक योजना का प्रारूप सरकार को दिया जायेगा। इंदौर में स्पोर्टस होस्टल बनेगा। श्री राय ने बताया कि हाउसिंग सेक्टर में मध्यप्रदेश में 16 हजार करोड़ का निवेश है।सहारा के सुब्रत राय ने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच प्रगति के साथ उत्पादन बढ़ाने की है, इसलिये प्रदेश कृषि के क्षेत्र में 18 प्रतिशत की वृद्धि दर और 12 प्रतिशत आर्थिक विकास दर हासिल कर पाया। उन्होंने मुख्यमंत्री को ''हयूमन मैनेजमेंट'' का विशेषज्ञ बताया।एस्सेल समूह के प्रमुखसुभाष चन्द्रा ने कहा कि उनका समूह निवेश के माध्यम से मध्यप्रदेश में लोगों का जीवन स्तर सुधारना चाहता है। उन्होंने कहा कि उद्योगों को स्नेहिल आमंत्रण देने और निर्णय लेने की क्षमता लेने के कारण मध्यप्रदेश देश में पहले नंबर पर होगा। उन्होंने चंबल क्षेत्र में एक आवासीय टाउनशिप बनाने की योजना की भी चर्चा की। इसमें 35 हजार करोड़ का निवेश होगा और एक लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।इन्फोसिस के प्रमुख रामदास कामथ ने राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए उसे परिणामोन्मुखी सरकार बताया। फोर्टिस हेल्थ केयर समूह के शिवेन्द्र मोहन सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में निवेश की सराहनीय पहल मध्यप्रदेश ने की है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की पहल से इस क्षेत्र के निवेशकों का आत्म-विश्वास बढ़ेगा। जे.पी. ग्रुप के मनोज गौर ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश ने हर क्षेत्र में विकास किया है।मुख्य सचिव आर. परशुराम ने कहा कि करारनामों के क्रियान्वयन की कार्ययोजना बनाई जायेगी। उन्होंने बताया कि समिट में 750 कम्पनियों के 2200 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।कार्यक्रम में श्री आडवाणी ने मध्यप्रदेश माध्यम द्वारा प्रकाशित पुस्तक ''मध्यप्रदेश अनविल्ड'' का विमोचन किया। पुस्तक में मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक छवियों और प्रगति को रेखांकित किया गया है। विमोचन के अवसर पर जनसम्पर्क मंत्री श्री लक्ष्मीकान्त शर्मा भी उपस्थित थे।समापन सत्र में सांसद प्रभात झा एवं नरेन्द्र सिंह तोमर, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव, चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री महेन्द्र हार्डिया, सांसद सुमित्रा महाजन सहित बड़ी संख्या में निवेशक उपस्थित थे। ट्राइफेक के प्रबंध संचालक अरूण भट्ट ने आभार व्यक्त किया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

आदिवासी अंचल की हवाओं से  बिजली

मनीष परालेआपको यह सुनकर बड़ा ही आचार्य हो रहा होगा कि आदिवासी अंचल की हवाएं अब बिजली पैदा करेगी, लेकिन चौकिए नहीं यह बात बिलकुल सत्य है कि अब बहुत जल्द ही आदिवासी अंचल में चलने वाली हवाओं से प्राइवेट कम्पनियां पवन चक्की के माध्यम से बिजली पैदा करेगी।रतलाम के सैलाना विकासखण्ड की पहाड़ियों पर अब प्राइवेट बिजली उत्पादक कम्पनी सुजलोन की नजर पड़ चुकी है, कंपनी द्वारा सैलाना विकास खण्ड की पहाड़ियों का सर्वे भी कर लिया गया है और पिछले कुछ दिनों से इस दिशा के लिए कार्य भी प्रारंभ हो चुका है। सुजलोन कम्पनी द्वारा सैलाना विकासखण्ड के ग्राम गोपाल पुरिया, इसरथुनी, रामपुरिया, पलसोड़ी व शिवगढ़ जैसी पंचायतों को पहली नजर में पवन चक्की लगाने के लिए चुना है। सुजलोन कम्पनी द्वारा सैलाना ग्रीड 132 केवी से गोपाल एरिया तक पवन चक्की से उत्पन्न ऊ र्जा को लाने के लिए मेगा पावर नामक प्राइवेट कम्पनी को बिजली के पोल लगाने का ठेका दिया है।बिजली उत्पादक कम्पनी उत्पन्न बिजली प्राइवेट कम्पनियों के उपयोग में देगी। ग्रामीण क्षेत्रों को इससे कोई फायदा नहीं होगा। खेर जो भी हो परंतु यह इस विकास खण्ड का सौभाग्य ही कहा जाएगा कि करोड़ों का विकास कार्य इस क्षेत्र में होगा। इससे आदिवासी लोगों के रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ेगी। अगर कम्पनी ग्रामीण क्षेत्र को बिजली देती है तो इस क्षेत्र से बिजली की कमी भी दूर होगी।यह कंपनी का अपना प्रोजेक्ट है। बिजली विभाग को सिर्फ इससे राजस्व की वृध्दि जरूर होगी। कंपनी यहां मशीन लगाकर किसी भी फर्म को बेच सकती है। उससे जो बिजली पैदा होगी वह एमपीईबी के सिस्टम में डाली जाएगी और वहां से ऑनर फर्म को बिजली सप्लाय होगी। इसके एवज में एमपीईबी फर्म से चार रुपए प्रति यूनिट शुल्क वसूलेगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

नगर निगमों में पदेन उपायुक्त होंगे जिला शिक्षा अधिकारी

राज्य शासन ने नगरीय निकायों में शैक्षणिक गतिविधियों के निर्विध्न संचालन के लिए शिक्षा और आदिम-जाति कल्याण विभाग के वर्तमान अधिकारियों को पदांकित करने की अधिसूचना जारी की है। अब ऐसे जिला जहाँ नगर पालिक निगम अस्तित्व में हैं, वहाँ पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी ही पदेन उपायुक्त स्कूल शिक्षा के रूप में कार्य करेंगे।इस आशय की अधिसूचना प्रकाशित कर दी गई है। इसी तरह नगर पालिका परिषदों के लिए स्कूल शिक्षा विभाग के जिलों में पदस्थ सहायक संचालकों को अतिरिक्त मुख्य नगर पालिका अधिकारी स्कूल शिक्षा घोषित किया गया है। इसी तरह नगर पंचायत या नगर परिषदों में स्कूल शिक्षा विभाग के वहाँ कार्यरत विकासखंड शिक्षा अधिकारी को पदेन अतिरिक्त मुख्य नगर पालिका अधिकारी अथवा नगर परिषद स्कूल शिक्षा घोषित किया गया है।इसी तरह अनुसूचित जनजाति तथा अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के सहायक संचालक अथवा संयोजक पदेन अतिरिक्त मुख्य नगर पालिक अधिकारी अनुसूचित जनजाति तथा अनुसूचित जाति होंगे। इसी विभाग के खण्ड शिक्षा अधिकारी भी पदेन अतिरिक्त मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद, अनुसूचित जनजाति तथा अनुसूचित जाति के रूप में कार्य करेंगे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

अब प्राइवेट कोलेज  की छात्राएं  भी गाँव की बेटी

मध्यप्रदेश में गाँव की बेटी योजना का लाभ अब सभी अशासकीय मान्यता प्राप्त महाविद्यालयों तथा विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं को भी मिलेगा। पहले शासकीय महाविद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं को ही इस योजना का लाभ मिलता था। गाँव की बेटी योजना 2005 में प्रारंभ गयी थी।गाँव की बेटी योजना में ग्रामीण क्षेत्र की उन सभी छात्राओं को लाभ मिलता है, जिन्होंने 12वीं कक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है। योजना में परम्परागत विषयों में अध्ययनरत छात्राओं को 500 रुपये और इंजीनियरिंग तथा चिकित्सा शिक्षा प्राप्त कर रही छात्राओं को 750 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति दी जाती है। वर्ष 2009-10 में 28 हजार 141, वर्ष 2010-11 में 32 हजार 226 और वर्ष 2011-12 में 27 हजार 786 छात्राओं को इस योजना से लाभान्वित किया गया। योजना में लाभान्वित छात्राओं में 47.49 प्रतिशत अन्य पिछड़ा वर्ग, 35.24 प्रतिशत सामान्य वर्ग, 9.78 प्रतिशत अनुसूचित-जाति और 7.49 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति वर्ग की हैं। अब निजी महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में भी इस योजना के लागू होने से और अधिक छात्राएँ इसका लाभ ले सकेंगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

भोपाल नगर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुँचे मुख्य सचिव परशुराम

विकास कार्यों को गति देने के दिये निर्देशमहेश दुबेमुख्य सचिव श्री आर.परशुराम ने आज भोपाल नगर का भ्रमण किया। मुख्य सचिव ने पुराने शहर सहित शहर के लगभग 10 स्थान पर विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने नगर में बेहतर यातायात व्यवस्था, बड़े तालाब सहित नगर की अन्य वाटर बॉडीज के संरक्षण, पुरातात्विक और पर्यटन के लिए महत्वपूर्ण इमारतों और उपनगरीय विकास का आकार ले रहे पीपलनेर क्षेत्र में भोपाल विकास प्राधिकरण के आवासीय प्रोजेक्ट का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर श्री निकुंज कुमार श्रीवास्तव और आयुक्त नगर निगम श्री रजनीश श्रीवास्तव साथ थे।मुख्य सचिव श्री परशुराम ने न्यू मार्केट क्षेत्र में प्रस्तावित बहुस्तरीय पार्किंग व्यवस्था के स्थान का जायजा लिया। उन्होंने टेलीफोन एक्सचेन्ज के सामने प्रस्तावित मल्टी लेविल पार्किंग के प्रस्ताव को शीघ्र अमल में लाने के लिए कहा। मुख्य सचिव ने श्यामला हिल्स स्थित बारादरी से बड़े तालाब क्षेत्र में किये जा रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने बोट क्लब का भी निरीक्षण किया। मुख्य सचिव ने कमला पार्क से वीआइपी रोड, मोती मस्जिद रोड को जोड़ने वाले डॉ. शंकरदयाल शर्मा चौराहा पर प्रस्तावित फ्लाई ओवर ब्रिज के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि यातायात की सुगमता के साथ-साथ कमला पार्क की बण्ड पर प्रेशर को कम किया जाए।मुख्य सचिव ने बीआरटीएस के तहत प्रस्तावित पॉलीटेक्निक चौराहे से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के चौराहे तक के मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने पुराने शहर के गिन्नौरी, बुधवारा, इब्राहीमपुरा, मोती मस्जिद, नूरमहल, पीरगेट, भोपाल टॉकीज और शाहजहांनाबाद क्षेत्र की सड़कों का भी जायजा लिया। उन्होंने मोतिया तालाब, मुंशी हुसैन खां तालाब का जायजा लिया और इन तालाबों के संरक्षण के लिये प्रस्तावित कार्य योजना की जानकारी कलेक्टर और नगर निगम कमिश्नर से प्राप्त की। उन्होंने कहा कि बड़े तालाब के साथ-साथ हमें भोपाल के अन्य तालाबों और वाटर बॉडीज को भी सहेजने की जरूरत है।श्री परशुराम ने पुरातात्विक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण इमारत ताजमहल का भी अवलोकन किया। मोतिया तालाब के किनारे बनी इस इमारत के विभिन्न हिस्सों का अवलोकन करने के बाद मुख्य सचिव ने कहा कि इसे एक महत्वपूर्ण पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित किया जा सकता है। उन्होंने इमारत को पर्यटन केन्द्र के रूप में इसे विकसित करने की रूपरेखा तैयार करने को कहा।मुख्य सचिव श्री परशुराम ने शहर के नादरा बस स्टेण्ड पहुँचकर वहाँ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बस स्टेण्ड का विकास किया जाये और यहाँ कारोबार करने वालों के हितों का भी ध्यान रखा जाये। इसके बाद मुख्य सचिव ने काली परेड से अयोध्या बाय-पास को जोड़ने वाले निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के कार्य का जायजा लिया। उन्होंने इसे शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिये।श्री परशुराम पीपलनेर क्षेत्र में भोपाल विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित की जा रही आवासीय कॉलोनी,एयरो सिटी भी पहुँचे। उन्होंने यहाँ पर बीडीए द्वारा 6 हजार प्लाट की आवासीय परियोजना में उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बीडीए के सीईओ श्री कुमार पुरूषोत्तम से कहा कि इस महत्वपूर्ण परियोजना में हॉकर कार्नर का प्रावधान करने को कहा। उन्होंने बीडीए द्वारा इस बसाहट को एयरो सिटी का नया नाम देने पर कहा कि नामाकरण पहले के गाँव के नाम पर जरूर रखे ताकि पुरानी पहचान भी कायम रह सके।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के कार्य को प्राथमिकता

संस्कृति मंत्री शर्मा ने किया राजवाड़े में होलकर कला-वीथिका का लोकार्पण संस्कृति मंत्री श्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने कहा है कि मध्यप्रदेश में पुरातात्विक दृष्टि से महत्वपूर्ण ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के कार्य को प्राथमिकता से किया जायेगा। इसके लिये राज्य सरकार की ओर से पर्याप्त राशि उपलब्ध करवाई जायेगी। संस्कृति मंत्री श्री शर्मा इंदौर में राजवाड़ा परिसर में होलकर वंश के व्यक्तित्व, कृतित्व तथा इतिहास पर केन्द्रित होलकर-वीथिका का लोकार्पण कर रहे थे। इस मौके पर सांसद श्रीमती सुमित्रा महाजन, महापौर इंदौर श्री कृष्ण मुरारी मोघे तथा आयुक्त पुरातत्व श्री पंकज राग भी मौजूद थे।संस्कृति मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश की अनेक ऐतिहासिक धरोहरें विश्व मानचित्र में महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं। उन्होंने इस कार्य में निजी भागीदारी पर भी जोर दिया। संग्रहालय में होलकर वंश के शासकों के बहुरंगी चित्र, युद्ध-सामग्री, प्राचीन सिक्के, होलकर वंश के इष्ट देवताओं की मूर्तियाँ प्रमुख रूप से प्रदर्शित की गई हैं। इसके अलावा वीथिका में होलकर वंश के बर्तनों तथा होलकर राज्य के प्रशासनिक दस्तावेजों को भी प्रदर्शित किया गया है। प्रारंभ में पुरातत्व विभाग के श्री डी.पी. पाण्डे ने कला-वीथिका के बारे में जानकारी दी। वीथिका सोमवार साप्ताहिक अवकाश को छोड़कर बाकी दिन में दर्शकों के लिये प्रातः 10 से शाम 5 बजे तक खुली रहेगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

Vision Advisory Services  presents  a Certification Career Course in Financial Market

Do you want to grow your career in the financial market? Do mutual funds, insurance, shares and other financial terms fascinate you? Do you want to be a financial consultant? If the answer to the above questions is yes, then here is what you are looking for.Vision Advisory Services presents a Certification Career Course in Financial Market. There are two modules for this course. 1st module is designed to create a strong pool of professionals. The distinctive feature of this module is its Theoretical Training program for 2 months and 1 month Practical Training. Capital Market, Real Estate, Investment Products, Insurance Products, Debt Products, Taxation / Estate Planning etc will be included in the theory classes. Practical training consists of Operational Training, Sales Skills Training and field training. And the 2nd module is a two months theoretical training program. It is especially useful for Knowledge seekers who would like to get introduced to the basic terminologies and concepts of financial market. Each of the participants will be provided with a Certificate of participation at the end of the module.According to Mr. Pradeep Karambelkar, Key Promoter, CFM, “We observed, that there is a great disparity in demand and quality manpower in Investment Industry. Investment Industry is looking for trained manpower. It will also help us to fuel our growth. We believe that this course will narrow the gap between the demand and quality manpower supply. Our main objective behind this course is to generate employment and entrepreneurship. All walks of professionals are eligible for this course.”“CFM” is promoted by the Vision Advisory Services (Pvt.) Ltd, which is engaged in the business of Investment Advisory & Equity Trading, Real Estate, Telecom, Software and Travel. The flagship company VASPL, is pioneering in the concept of “One stop investment Services”. It is venturing into Financial Education area by introducing the course CFM (Certification Career Course in Financial Market).

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

Lecture on “Careers In financial Marketing”

Institute for Excellence in Higher Education (IEHE)BHOPALA Lecture on careers in financial marketing was taken by Mr. Pradeep Karambelkar, Director, Vision Advisory Services Pvt. Ltd. at the Institute for Excellence in Higher Education (IEHE). The topic for the lecture was “Careers in Financial Marketing”. There were around 100 students who attended the lecture with great interest and enthusiasm.The lecture was arranged for the B.Com and M.com students to make them aware of the different and new opportunities available in the financial sector. Mr. Vijayvargiya, HOD, and the faculty members Mrs. Preeti Sharma & Mr. Santosh Gupta were also present in the seminar.While explaining to the students, Mr. Pradeep Karambelkar, Director, Vision Advisory Services Pvt. Ltd. said, “The traditional courses like B.com, M.com, CA, CS etc are still one of the preferred courses among the students. But if they look around in the market, lots of innovative options have evolved with the time. Mutual Fund Industry, Real estate Market, Stock Broking Firms, Insurance companies, investment Funds etc. are the talk of the day, and they all provide with different career options. Like one can go for a career in Fund Advisor or become an insurance agent.““In today’s world, there is a gap of understanding between the employer and the employees. The knowledge level of the employees is very low. They need to update themselves with the latest happenings in the market. This will help in filling the gap and will result in the desired outputs. The CFM (Certification career course in financial marketing) course that we are offering will help in bridging the gap between the demand and the supply of the trained manpower in the financial sector. “He added.He also added that, “The coming era is totally sales oriented. Youngsters should be prepared to go into the field and meet people, interact with them and build the relations, because future is based on the healthy relationships. The better relations with the clients, the better business you will have. “Mr. Vijayvargiya, HOD, Commerce Department, Institute for Excellence in Higher Education (IEHE), presented a vote of thanks to the speaker. Students have their queries related to stock markets, career options in financial sectors etc. They all cleared their doubts and looked forward to the new avenues in the financial marketing sector.

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

एम पी में एक बेटी वाले परिवार होंगे सम्मानित

अक्टूबर में होगा बेटी बचाओ सप्ताह का आयोजनमध्यप्रदेश में 5 से 11 अक्टूबर तक बेटी बचाओ सप्ताह का आयोजन होगा। राज्य शासन द्वारा 5 अक्टूबर को 'बेटी दिवस' तथा 11 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस घोषित होने के कारण समस्त जिलों में 5 से 11 अक्टूबर तक विभिन्न गतिविधियाँ होंगी। राज्य शासन द्वारा इस संबंध में सभी जिला कलेक्टर को निर्देश दिये गये हैं।शासन ने भविष्य में होने वाले सभी शासकीय कार्यक्रमों में एक बेटी वाले परिवारों एवं उन बालिकाओं को सम्मानित करने के निर्देश दिये हैं, जिन्होंने शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि क्षेत्र में विशेष उपलब्धि प्राप्त की है। पालकों एवं बालिकाओं को सम्मानित करने की कार्यवाही बेटी बचाओ सप्ताह की अवधि में विशेष रूप से प्रारंभ करने के निर्देश दिये गये हैं। भविष्य में यह भी सुनिश्चित किया जायेगा कि किसी भी शासकीय कार्यक्रम के पूर्व सभी प्रतिभागियों द्वारा बेटी बचाओ के संबंध में संकल्प लिया जाये। संकल्प लेने वाले व्यक्तियों के नाम एवं संस्था की जानकारी संकलित करने को कहा गया है।बेटी बचाओ सप्ताह के तहत मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में राज्य-स्तरीय एवं प्रभारी मंत्रियों की उपस्थिति में जिला-स्तरीय कार्यक्रम तथा गणमान्य नागरिकों और जन-प्रतिनिधियों की उपस्थिति में विकासखण्ड-स्तरीय कार्यक्रम होंगे। अभियान से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर अपने विचारों एवं लेखों द्वारा सकारात्मक प्रभाव डालने वाले तीन मीडिया कर्मियों को 5 अक्टूबर को जिला-स्तर पर पुरस्कृत किया जायेगा। पूर्व में जारी निर्देशों के अनुसरण में सिर्फ बेटियों के पालकों के क्लब का गठन किया जायेगा। क्लब के गठन संबंधी कार्यवाही 5 अक्टूबर से प्रारंभ की जायेगी।मध्यप्रदेश गान के समान बेटियों के संबंध में भी राज्य शासन एक गान तैयार करवा रहा है, जिसे शीघ्र जिलों को भेजा जायेगा। कलेक्टरों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि भविष्य में होने वाले सभी शासकीय कार्यक्रमों के प्रारंभ में मध्यप्रदेश गान की तरह बेटियों के संबंध में तैयार गान का भी गायन किया जाये। बेटी बचाओ अभियान के अंतर्गत खण्डवा जिले में संचालित 'प्रोजेक्ट खुशी', बालाघाट जिले में प्रदाय किये जा रहे 'सम्बल कार्ड', नरसिंहपुर जिले में केवल बेटियों वाले पालकों को दिये जा रहे'सम्मान-पत्र' जैसी महत्वपूर्ण गतिविधियाँ अन्य जिलों में भी स्थानीय संसाधनों के माध्यम से 5 अक्टूबर से प्रारंभ करवाने को कहा गया है।उल्लेखनीय है मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर गत वर्ष 5 अक्टूबर, 2011 से बेटी बचाओ अभियान की शुरूआत की गई थी। इसी अभियान के परिप्रेक्ष्य में राज्य शासन द्वारा प्रति वर्ष 5 अक्टूबर को 'बेटी दिवस' के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। गत 8, 9 एवं 10 सितम्बर को सम्पन्न कमिश्नर-कलेक्टर कान्फ्रेंस में मुख्यमंत्री द्वारा की गई समीक्षा में इस अभियान को और अधिक गति देने के निर्देश दिये गये हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

Addressing the students, Film actor Ashutosh Rana

Bhopal, 23rd Sept 2012 : This is for the very first time the Amulett Educational Services has invited talented and versatile actor Ashutosh Rana to Bhopal to give some tips for engineering aspirants on Journey towards engineering excellence and Importance of GATE /IES/ PSU & GPAT Entrance Exam at Gyan Vigyan Bhawan, Barkatullah University here today.Amulett Educational services in association with Maxim Business School organized a seminar in which more than 1500 engineering aspirants assembled to know the tips for cracking GATE /IES/ PSU & GPAT and what all it takes to enter India’s prominent engineering institutions.Prof. Manish Sharma, Alumni, IIT Powai taught some memory techniques in very simple methods. The entire session was fully interactive and information in which the student learned many simple techniques.D S Goyal , IES, Nagpur told the aspirants about the present trend in the field of PSUs. He said public sector units are very easy to crack provided the student follows some very easy tips which are very beneficial in cracking GATE /IES/ PSU & GPAT.Ashutosh Rana enlightens engineering students at BhopalAn initiative by Amulett Educational ServicesAddressing the students, Film actor Ashutosh Rana said, “There are many students who wish to be engineers. We certainly need many more highly qualified technical specialists for PSUs. I am not here to tell you my success story or show you how perfect I am, because I am not. I have, however, had experience of various sectors, so I can broadly clear your doubts.” He stressed “I am from a simple middle class family and apart from hard work, passion to achieve the desired results was also very crucial in my life. One needs to understand what one wants from his or her life. Have a myopic view towards career and life, focus is important and determination is essential.”

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

घटते बाघ , जवाब देह कौन ?

आरडी शर्मा मध्य प्रदेश का पन्ना नेशनल पार्क पिछले दो वर्षों से बाघों की घटी संख्या को लेकर लगातार चर्चों में रहा हैं अब एक अच्छी खबर हैं की पन्ना टाइगर रिजर्व में एकाकी जीवन जी रहे राजकुमार बाघ के लिए दो राजकुमारी बाघिन बधावगढ़ व् कान्हा से लेकर छोड़ दी गयी हैं किन्तु इसी के साथ बुरी खबर हैं की अब राजकुमार कही गायब हो गया बहुत खोजबीन करने पर भी उसका पता नहीं चला| कहीं वह भी अन्य बाघों की तरह गुमशुदगी की भेट तो नहीं चढ़गया यह खबर बड़ी चिंता जनक और विशेषकर दोनों राजकुमारियों के लिए बड़ी मनहूस हैं क्यूंकि अगर राजकुमार घर वापस नहीं लौटा तो उन्हें तन्हाई सहने को बाध्य होना पड़ेगा जबकि कान्हा और बधावगढ़ में तो सदैव भगौरिया उत्सव का मौहाल रहता हैं| राजकुमार बाघ अगर वापस नहीं लौटा तो फिर बाघिनों की तरह ही बाघ का विस्थापन यहाँ करना पड़ेगा वास्तव में बाघिनों को यहाँ लेन के पूर्व पन्ना पार्क के बाघ को बेहोश कर उसे रेडियों कलर पहना देना चाहिए था, ताकि उसकी उपस्थिति और गतिविधियों की लगातार जानकारी मिलती रहती यह एक बड़ी चूक हैं कहना से जिस बाघिन को पन्ना लेन के लिए चुना गया था वह आखरी वक्त कही गुम हो गयी और फिर उसकी जगह दूसरी बाघिन को लाया गया | खबर हैं की यह बाघिन गरभिणि हैं यदि यह सही हैं तो गरभिणि बाघिन को बेहोश करने से जो मानसिक आघात लगा होंगा उसका बाघिन और उसके गर्भास्त शावकों पर असर पड़ना निश्चित हैं| पन्ना टाइगर रिजर्व की पारिस्थितिकी के हिसाब से वहां बाघिनों के विस्थापन का यह समय सही नहीं हैं बांधवगढ़ और कान्हा दोनों साल वन क्षेत्र हैं , जो गर्मिओं में भी हरे भरे और ठंडे रहते हैं इसके विपरीत पन्ना सागौन और करघे का क्षेत्र हैं जो गर्मिओं में पूरी तरह पत्र विहीन हो जाता है जिसके कारण गर्मियों में यह क्षेत्र तपने लगते हैं कवर और शिकार की समस्या भी खड़ी हो जाती हैं अभ्यस्त बाघ तो परिस्थिति अनुसार अपने को ढाल लेता हैं किन्तु नवागत बाघिनों को पन्ना की गर्मी और खुले क्षेत्र में निश्चित ही तकलीफ होगी वास्तव में विस्थापन कार्य के लिए नवम्बर का महिना सही समय था |पन्ना टाइगर रिजर्व में २००६ में २४ बाघों के होने का अधिकारिक दावा किया गया था , जो अब सिमट कर एक तक आ गया हैं टाइगर रिजर्व में बाघों के संरक्षण व् संवर्धन पर अरबो रूपये खर्च होते हैं और उनके संरक्षण मानिटीरिंग व् रिपोटिंग की पुख्ता व्यवस्था हैं इसके बावजूद बाघिनों की इतनी तेजी से घटी संख्या एक गंभीर मामला हैं जिसकी पड़ताल और जवाबदेही तय करने की आवश्यकता हैं | यह कहा जा रहा हैं की पिछले दो वर्षों में पार्क में ठोकिया डाकू गिरोह के आतंक के कारण पार्क की गश्त व्यवस्था ठप हो गयी और शेरो का शिकार होता जा रहा तो यह रोम जलता रहा और नीरो बांसुरी बजता रहा जैसी स्थिति हैं | आमतौर पर डाकू शेर का शिकार नहीं करते किन्तु ऐसी सम्भावना हैं कि इस परिस्थिति का लाभ स्थानीय शिकारियों और संसार चन्द्र जैसे माफिया गिरोहों ने उठा कर शेरों को निशाना बना डाला हो | पन्ना सामंती क्षेत्र है , जहा अनेक प्रकार के " स्वयम भू राजा हैं " और शिकार शौक और शान का पर्याय मन जाता हैं | नेशनल पार्क फिल्ड कि ड्यूटी जोखिम भरी हैं अतः जोखिम से घबराने वालों को इन प्रतिष्ठापूर्ण क्षेत्रों में तैनात नहीं करना चाहियें | उचित होगा कि पन्ना टाइगर रिजर्व में हर स्तर पर कर्त्तव्य निष्ठा , निडर और वन्य प्राणियों के सम्बन्ध में दक्ष युवा अमले को तैनत किया जाये क्यूंकि पन्ना टाइगर रिजर्व अब वन विभाग के लिए प्रतिष्ठा और चुनौती का प्रश्न बन जाता हैं| फिल्ड स्टाफ को हर स्तर पर वाहन , हाथी ,संचार तंत्र ,दूरबीन , नाइट विजन व् आधुनिक हथियारों से लैस किया जाए | अमले में पुलिस के कमांडो भी रखे जायें , ताकि जरुरत पड़ने पर वे दुर्दांत शिकारियों को शिकस्त दे सकें | सब मिलाकर एक ऐसी व्यवस्था बनाई जाये ताकि पार्क पूरी तरह से शिकार प्रूफ ही जाये | पन्ना राष्ट्रीय उद्यान कि भू-भोगोलिक स्थिति और पारिस्थितिकी बाघों के लिए बहुत उपयुक्त हैं बहती नदी जिसमे जगह- जग बने गार्जेस (गहरे गढ़ढ़ो) में शेर घंटो अठखेलियाँ कर सकता हैं ,दूर तक फैला जंगल क्षेत्र और नदी के किनारे-किनारे अनेक गुफा नुमा स्थान, प्रकृति का इसे शेर का आदर्श रहवास बनाने का तोहफा हैं | वन विभाग अपने अनुभव और ज्ञान के बल पर प्रकृति के इस अनुकूल वातावरण को बनाये रखने और संरक्षण करने में सफल रहा तो पन्ना टाइगर रिजर्व का आंगन कुछ ही समय में बाघों कि दहाड़ और शावकों कि किलकारियों से पुनः गूंज उठेगा ! उस शुभ दिन का सबको इंतजार हैं |

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट इंदौर में

शामिल होंगे 500 से अधिक निवेशकमध्यप्रदेश के आगामी तीन दिवसीय ग्लोबल इनवेस्टर्स मीट में देश-विदेश के 500 से अधिक निवेशक आयेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस महत्वपूर्ण प्रसंग की सभी तैयारियाँ सूक्ष्मता तथा सम्पूर्णता के साथ करने के निर्देश दिये हैं। ग्लोबल इनवेस्टर्स मीट 28 अक्टूबर से इंदौर में हो रही है।मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने ग्लोबल इनवेस्टर्स मीट की बिन्दुवार समीक्षा की। बैठक में उद्योग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मुख्य सचिव आर.परशुराम, अपर मुख्य सचिव उद्योग प्रसन्न कुमार दाश भी मौजूद थे।बैठक में बताया गया कि देश के अनेक बड़े समूहों ने इस मीट में आने की स्वीकृति दी है। इस तीन दिवसीय आयोजन के दौरान प्रमुख रूप से 10 सेक्टर में बड़े निवेश होंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने निर्देश दिये कि निवेशक बड़े हों अथवा छोटे, प्रदेश में सभी का समभाव से सम्मान किया जाय तथा नीति निर्धारित कर सुविधाएँ दी जायं।बैठक में तय किया गया कि ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट की तिथियों का पूरा सप्ताह मध्यप्रदेश में निवेश, नये उद्योगों की स्थापना तथा औद्योगिक विकास को समर्पित रहेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान स्वयं भी प्रदेश के विभिन्न चिन्हित औद्योगिक केन्द्रों में जायेंगे।बताया गया कि ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट के पहले दिन 28 अक्टूबर को मध्यप्रदेश के औद्योगिक परिदृश्य तथा विशिष्टताओं की झलक दिखाने वाली विश्व स्तरीय प्रदर्शनी कार्यक्रम स्थल लालगंगा मैदान में लगायी जायेगी। उद्योगपतियों से वन-टू-वन चर्चा, निवेशकों से एम.ओ.यू. इन तीन दिवसीय आयोजन के दौरान होंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित आयोजन को भव्यता, रोचकता तथा उपयोगी बनाने के लिये अन्य आवश्यक कदम उठाये जायेंगे।उद्योगपतियों से भेंटइससे पहले सोमवार को अपने नियमित निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री चौहान ने उद्योगपतियों से सीधी चर्चा का क्रम आज भी जारी रखा। आज यहाँ नर्मदा ट्रामा सेंटर भोपाल के डॉ. राजेश शर्मा ने स्वास्थ्य का एक ऐसा ड्रीम प्रोजेक्ट स्थापित करने की मंशा जाहिर की जिसमें मध्यप्रदेश के किसी भी मरीज को इलाज के लिये कहीं अन्यत्र नहीं जाना पड़े। यह परियोजना हेल्थ हब के रूप में होगी। इसमें स्टेम सेल थेरेपी जैसी अत्याधुनिक तथा चिकित्सा की क्रांतिकारी पद्धति का समावेश होगा।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रस्ताव निश्चित ही प्रभावशाली है। उन्होंने नर्मदा हेल्थ ग्रुप के डॉ. शर्मा को प्रदेश शासन की अपेक्षा के विस्तृत ब्यौरे के साथ परियोजना की पूरी रूप रेखा प्रस्तुत करने का आग्रह किया। श्री चौहान ने कहा कि उनकी भी यही इच्छा है कि हर आम आदमी को मध्यप्रदेश में ही सम्पूर्ण इलाज की सुविधा मिले।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

प्रदेश का पहला कार्यक्रम जिसमें दो राष्ट्राध्यक्ष हो रहे शामिल

संस्कृति मंत्री शर्मा ने किया साँची में विश्वविद्यालय के भूमि-पूजन समारोह की तैयारियों का निरीक्षणसाँची बौद्ध तथा भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय का भूमि-पूजन समारोह प्रदेश का पहला शासकीय कार्यक्रम है, जिसमें दो राष्ट्राध्यक्ष शामिल हो रहे हैं। इस विश्वविद्यालय की स्थापना की विभिन्न देशों में सराहना की जा रही है। संस्कृति मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने सोमवार को साँची में साँची बौद्ध तथा भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय का भूमि-पूजन समारोह की तैयारियों के निरीक्षण के दौरान यह बात कही। उन्होंने सभी जरूरी कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। श्री शर्मा ने भूमि-पूजन स्थल, समारोह-स्थल तथा अन्य स्थान का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर आमजन के लिये समारोह-स्थल पर पहुँचने के लिये बनाये जा रहे मार्ग के बारे में पहले से प्रचार-प्रसार किया जाय। इस दौरान सचिव जनसंपर्क श्री राकेश श्रीवास्तव एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।उल्लेखनीय है कि 21 सितम्बर को साँची जिला रायसेन में विश्वविद्यालय के भवन का भूमि-पूजन होगा। इस भवन के निर्माण पर लगभग 200 करोड़ का व्यय होगा।श्रीलंका के राष्ट्रपति और भूटान के प्रधानमंत्री होंगे शामिलविश्वविद्यालय के भूमि-पूजन कार्यक्रम में श्रीलंका के राष्ट्रपति श्री महिन्दा राजपक्षे और भूटान के प्रधानमंत्री श्री ल्यों जिग्मंे थिनली और अनेक बौद्ध संत शामिल होंगे। राज्यपाल रामनरेश यादव की स्वीकृति के बाद शासन द्वारा साँची बौद्ध तथा भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय की स्थापना की अधिसूचना जारी कर दी गयी है। विश्वविद्यालय बुद्धिज्म तथा भारतीय ज्ञान के आधारभूत सिद्धांत तथा विचारों एवं विश्व की विभिन्न सभ्यताओं के बीच समन्वय की दिशा में अध्ययन तथा शोध को प्रोत्साहित करेगा। विश्वविद्यालय धम्म के सिद्धांत, बुद्धिज्म शिक्षण, सम-सामयिक दर्शन एवं परम्पराओं में शिक्षा प्रदान करेगा।22-23 सितम्बर को धम्म-धर्म सम्मेलनभोपाल में 22-23 सितम्बर तक अन्तर्राष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन होगा। इस सम्मेलन में दुनिया के 22 देश के चिंतक-विचारक शामिल होंगे। नई दिल्ली स्थित सेंटर फॉर द स्टडी और रिलीजन एण्ड सोसायटी, श्रीलंका की महाबोधि सोसायटी एवं मध्यप्रदेश शासन के सहयोग से धम्म-धर्म सम्मेलन करवाया जा रहा है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

सोयाबीन के मामले में एम पी गजब है

प्रदेश में खरीफ फसलों की अभूतपूर्व बोवाईप्रदेश में वर्ष 2012 में खरीफ फसलों की रेकार्ड बोवाई हुई है। किसान-कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के अनुमान के अनुसार इस वर्ष 116 लाख 25 हजार हेक्टेयर में खरीफ फसलों की बोवाई की गई है, जो अनुमानित लक्ष्य 114 लाख 70 हजार से एक लाख 55 हजार हेक्टेयर अधिक है। पिछले साल खरीफ 2011 में 114 लाख 80 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में फसलें बोई गई थीं। इस वर्ष पूरे प्रदेश में किसानों को समय पर खाद-बीज, दवाएँ और अन्य साधन उपलब्ध करवाये जाने से अनुमानित लक्ष्य से अधिक बोवाई की गई है।मध्यप्रदेश सोयाबीन के क्षेत्रफल और उत्पादन में पूरे देश में सबसे आगे हैं। सोयाबीन के लगातार बढ़ रहे दामों के चलते इस वर्ष सोयाबीन बोवाई का नया कीर्तिमान स्थापित हुआ है। गत वर्ष सोयाबीन 57 लाख 30 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में बोया गया था, जो इस बार 58 लाख 12 हजार हेक्टेयर में बोया गया है। इसी प्रकार धान 16 लाख 65 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में लगाई गई है।इस बार ज्वार अनुमानित लक्ष्य 4 लाख 20 हजार हेक्टेयर के विरुद्ध 3 लाख 51 हजार हेक्टेयर में बोई गई है। मक्का अपने निर्धारित लक्ष्य 8 लाख 44 हजार हेक्टेयर से अधिक 9 लाख 4 हजार हेक्टेयर में बोई गई है। इस प्रकार अनाज फसलों की बोवाई पूर्व अनुमानित लक्ष्य 33 लाख 31 हजार हेक्टेयर के करीब 32 लाख 92 हजार हेक्टेयर रही है।दलहनी फसलों में तुअर 5 लाख 46 हजार हेक्टेयर, उड़द 6 लाख 59 हजार हेक्टेयर और मूंग एक लाख 16 हजार हेक्टेयर में बोई गई है, जो लक्ष्य के साथ-साथ गत वर्ष की बोवाई से भी अधिक है। मूँगफली का रकबा 2 लाख 25 हजार हेक्टेयर, तिल 2 लाख 68 हजार हेक्टेयर तथा रामतिल 78 हजार हेक्टेयर में होने का अनुमान है। रामतिल को छोड़कर सभी तिलहनी फसलें लक्ष्य की तुलना में अधिक बोई गई हैं। इनके अतिरिक्त केवल कपास ही उम्मीद से 50 हजार हेक्टेयर कम रहा, इसे 6 लाख 57 हजार हेक्टेयर में बोये जाने का अनुमान था, किन्तु कपास उत्पादक क्षेत्रों में वर्षा में हुई देरी के कारण बोवाई प्रभावित हुई है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

ग्वालियर जिले को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय न्यास पुरस्कार

ग्वालियर जिले को निःशक्त जन-कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए सामाजिक न्याय मंत्रालय भारत सरकार के राष्ट्रीय न्यास द्वारा प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है। नई दिल्ली में केन्द्रीय सामाजिक न्याय मंत्री मुकुल वासनिक ने ग्वालियर कलेक्टर पी नरहरि को राष्ट्रीय न्यास पुरस्कार-2012 दिया। ग्वालियर जिले की ‘‘लोकल लेवल कमेटी’’ के अध्यक्ष की हैसियत से श्री नरहरि ने पुरस्कार प्राप्त किया।पुरस्कार समारोह में राष्ट्रीय न्यास की अध्यक्ष पूनम नटराजन तथा समाज-सेवा के क्षेत्र में काम कर रही देश की जानी-मानी हस्तियों सहित सामाजिक न्याय मंत्रालय के अधिकारी मौजूद थे। ग्वालियर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आशीष कुमार गुप्ता भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।ग्वालियर जिले की लोकल लेवल कमेटी निःशक्त जन कल्याण कार्यक्रम के क्रियान्वयन में इस साल देश भर की 624 कमेटियों में अव्वल रही। खासकर ऑटिज्म, सेरीब्रल पाल्सी, मानसिक मंदता और बहु विकलांगता से ग्रसित जिले के निःशक्त जन को पिछले आठ माह में लाभान्वित किया गया है। साथ ही ऐसे निःशक्त बच्चों को लीगल गार्जियनशिप भी दिलवाई गयी है। निःशक्त बच्चों की बेहतर परवरिश के लिए अभिभावक संघों का गठन भी जिले में हुआ है। इस श्रेणी के लगभग 1000 निःशक्त जन को 500 रुपए की मासिक सहायता राज्य सरकार की योजना में मंजूर की गई है।स्पर्श अभियान में वृहद स्तर पर किये गये सर्वेक्षण में 12 हजार 455 निःशक्तजन चिन्हित किए गए थे। इनमें से राष्ट्रीय न्यास द्वारा अधिसूचित श्रेणियों के 1760 निःशक्तजन को चयनित कर लाभान्वित करवाया गया है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

झांकी वाले बिजली बचाएं और बिजली कनेक्शन भी लें

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी ने धार्मिक उत्सव समितियों और बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि त्यौहारों के दौरान अस्थाई कनेक्शन लिये जायें। गणेश उत्सव के दौरान धार्मिक पण्डालों तथा झाँकियों में बिजली साज-सज्जा के लिये नियमानुसार अस्थाई कनेक्शन लेकर उपयोग किया जाये। विद्युत देयक की बिलिंग नियमानुसार अस्थाई कनेक्शन के लिये लागू दर पर की जायेगी तथा तद्नुसार कम्पनी में राशि जमा करना होगी। कम्पनी ने धार्मिक उत्सव समितियों से अपील की है कि वे धार्मिक आयोजन पूरे उल्लास, तन्मयता और परम्परानुसार मनाये। साथ ही ऊर्जा संरक्षण ‘‘बिजली-बचत’’ में अपना योगदान प्रदान करें।बिजली उपभोक्ता तथा गणेश उत्सव समितियों को गणेश चतुर्थी के मौके पर आयोजन में धार्मिक पण्डालों तथा झाँकियों में विद्युत साज-सज्जा के लिये कम्पनी के निकटतम वितरण केन्द्र/सहायक अभियंता कार्यालय में निर्धारित प्रपत्र में अस्थाई कनेक्शन के लिए आवेदन प्रस्तुत करना होगा। उत्सव समितियों को सुरक्षा के उपाय बताते हुए सलाह दी गई है कि वे वायरिंग आदि लायसेंसधारी विद्युत ठेकेदार से ही करवायें। पण्डाल में अच्छे प्रतिरोधक क्षमता वाले तारों का ही उपयोग करने को कहा गया है।कम्पनी ने आग्रह किया है कि आवेदित विद्युत भार से अधिक भार का उपयोग विद्युत साज-सज्जा के लिये नहीं करने की सलाह देते हुए अनाधिकृत तरीके से विद्युत का उपयोग नहीं करने को कहा गया है। कम्पनी ने सचेत किया है कि अधिक भार से ट्रांसफार्मर के जलने की संभावना तथा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसी प्रकार पारेषण तथा वितरण प्रणाली पर भी विपरीत असर होने से बिजली जाने की संभावना का खतरा रहता है।कम्पनी ने त्यौहार समितियों को आगाह किया है कि अनाधिकृत विद्युत उपयोग करने पर इलेक्ट्रिसिटी एक्ट-2003 के तहत उपयोगकर्ता तथा जिस विद्युत ठेकेदार से कार्य कराया गया है, उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। इसी प्रकार अनाधिकृत उपयोग की दशा में विद्युत ठेकेदार का लायसेंस भी निरस्त हो सकता है। कम्पनियों द्वारा समितियों से झाँकियों के निर्माण तथा विद्युत साज-सज्जा में विद्युत सुरक्षा नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने का अनुरोध किया गया है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मध्यप्रदेश के कोलेजों में ऑन-लाइन एडमिशन

राजेश पाण्डेय मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है, जहाँ महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2012-13 से ऑन-लाइन प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। ऑन-लाइन प्रवेश प्रक्रिया अपनाने से प्रदेश के विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को अनेक परेशानियों से मुक्ति मिली है। महाविद्यालयों एवं उनमें संचालित पाठ्यक्रमों की जानकारी एक क्लिक पर उपलब्ध है। विद्यार्थियों को अलग-अलग महाविद्यालयों में जाकर आवेदन करने की जरूरत भी नहीं है। विद्यार्थियों को घर बैठे 24 घंटे प्रवेश की सुविधा है। सभी को प्रवेश के समान अवसर मिल सकेंगे। प्रवेश का आधार केवल मेरिट होने से पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित हो सकेगी। इसके साथ ही अकादमिक कैलेण्डर का पालन होने से विद्यार्थियों को अनावश्यक तनाव से मुक्ति मिलेगी।उच्च शिक्षा मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने प्रदेश में आई.टी. विशेषज्ञों और शिक्षाविदों से व्यापक विचार-विमर्श के बाद ही विद्यार्थी हित में इस प्रक्रिया को अपनाने पर सहमति दी है। उच्च शिक्षा मंत्री श्री शर्मा महाविद्यालयों में ऑन-लाइन प्रवेश प्रक्रिया जारी रखने के लिये पूरी तौर पर कटिबद्ध भी हैं। यह उन्होंने हर स्तर पर इस संबंध में जारी दिशा-निर्देशों में व्यक्त किया है।उच्च शिक्षा विभाग द्वारा सभी अधीनस्थ शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2012-13 से स्नातक प्रथम सेमेस्टर एवं स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में ऑन-लाइन प्रवेश प्रक्रिया अपनाई जा रही है। स्नातक प्रथम सेमेस्टर में ऑन-लाइन प्रवेश प्रक्रिया 20 मई से प्रारंभ की गई है। प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ करने के पूर्व इससे जुड़े कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिलवाने के साथ ही विस्तृत दिशा-निर्देशों की एक पुस्तिका भी जारी की गई है। विद्यार्थियों की सुविधा के लिये एक फ्लो-चार्ट भी उच्च शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। प्रक्रिया के प्रथम चरण में सभी महाविद्यालयों एवं उनमें संचालित पाठ्यक्रमों का पंजीयन किया गया। दूसरे चरण में विद्यार्थियों का ऑन-लाइन पंजीयन शुरू किया गया।आवेदन-शुल्कविद्यार्थी को आवेदन-शुल्क 50 रुपये प्रति महाविद्यालय के हिसाब से भुगतान करना होगा। आवेदक अधिकतम 9 महाविद्यालय का चयन कर सकेगा। किसी एक महाविद्यालय में एक से अधिक पाठ्यक्रमों का चयन करने पर पंजीयन शुल्क एक महाविद्यालय का ही देय होगा। पंजीयन शुल्क का भुगतान किये बिना भी आवेदक अपने दस्तावेजों का सत्यापन प्रदेश के किसी भी शासकीय महाविद्यालय में करा सकेंगे, लेकिन अंतिम तिथि तक उन्हें पंजीयन शुल्क का भुगतान अनिवार्यतः करना होगा। पंजीयन शुल्क का भुगतान करने के लिये इंटरनेट बैंकिंग अथवा चालान द्वारा भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ोदा तथा सेंट्रल बैंक की किसी भी शाखा में किया जा सकेगा।आवेदन का सत्यापनआवेदन का सत्यापन करने वाले शिक्षकों को लॉग इन आई.डी. एवं पास वर्ड आवंटित किया गया है। इससे सत्यापन संबंधी रिकार्ड का संधारण ऑन-लाइन हो सकेगा एवं सत्यापन की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जा सकेगी। महाविद्यालय किसी ऐसे आवेदक को प्रवेश नहीं दे सकेंगे, जिसका पंजीयन एवं दस्तावेजों का सत्यापन अंतिम तिथि तक न हुआ हो।सीट आवंटन आवेदकों द्वारा व्यक्त वरीयता एवं उनकी मेरिट के आधार पर किया जायेगा। आवंटन संबंधी जानकारी आवेदकों को उनके द्वारा दर्ज मोबाइल एवं ई-मेल पर दी जायेगी। प्रवेश के लिये मान्य प्रमाण-पत्रों के आधार पर अधिभार दिया जायेगा। संबंधित प्रमाण-पत्र के कोड एवं अधिभार का प्रतिशत वेबसाइट पर उपलब्ध है। किसी एक प्रमाण-पत्र पर ही अधिभार दिया जायेगा।समस्या समाधान के लिये सहायता प्रकोष्ठशासकीय महाविद्यालयों में आवेदकों की सहायता के लिये सहायता केन्द्र एवं दस्तावेज सत्यापन केन्द्र स्थापित किये गये हैं। सहायता केन्द्र पर आवेदक आवेदन-पत्र ऑन-लाइन भरने के साथ ही आवश्यक संशोधन भी कर सकते हैं। इस कार्य के लिये आई.टी. दक्ष विद्यार्थियों को भी जोड़ा गया है। समस्याओं के समाधान के लिये भोपाल में भी केन्द्रीय सहायता प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। इस प्रकोष्ठ के फोन नम्बर 0755-2551698, 2551653 हैं। आवेदकों द्वारा बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्नों के समाधान भी उच्च शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिये गये हैं।प्रवेश प्रक्रियाविद्यार्थी ऑन-लाइन आवेदन करने के बाद किसी भी शासकीय महाविद्यालय में आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन करा सकते हैं। सत्यापन के दौरान कोई कमी पाये जाने पर उसे पूरा कर पुनः सत्यापन करा सकते हैं। सत्यापन नहीं करवाने पर आवेदन-पत्र मान्य नहीं होगा। विद्यार्थी को आवंटित महाविद्यालय में उपस्थित होकर अर्हता संबंधी औपचारिकताएँ पूरी करने और शुल्क जमा करने पर ही प्रवेश मान्य होगा। आवंटित पाठ्यक्रम या महाविद्यालय में प्रवेश नहीं चाहने पर पुनः ऑन-लाइन अपग्रेडेशन विकल्प देने पर आवेदक को रिक्त सीटों में से आवंटन किया जायेगा। आवंटन अप्राप्त एवं आवंटित पाठ्यक्रम या महाविद्यालय में प्रवेश नहीं चाहने वाले आवेदक रिक्त सीटों के लिये पुनः ऑन-लाइन पसंद दर्ज करेंगे। अंत में आवंटन नहीं मिलने एवं आवंटित पाठ्यक्रम अथवा महाविद्यालय में प्रवेश नहीं चाहने वाले आवेदक रिक्त रही सीटों के लिये महाविद्यालय स्तर पर होने वाली काउंसलिंग में सम्मिलित होकर गुणानुक्रमानुसार प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे। शुल्क नहीं जमा करने या अर्हता पूर्ण नहीं करने पर प्रवेश स्वतः निरस्त हो जायेगा।उच्च शिक्षा विभाग की वेबसाइट www.mphighereducation.nic.in पर भी प्रवेश प्रक्रिया को देखा जा सकता है।20 अल्पसंख्यक अशासकीय महाविद्यालय इस प्रक्रिया से मुक्तउच्च शिक्षा विभाग द्वारा 20 अल्पसंख्यक अशासकीय महाविद्यालय को ऑन-लाइन प्रवेश प्रक्रिया से मुक्त रखा गया है। उच्च शिक्षा विभाग ने भोपाल स्कूल ऑफ सोशल साइंस भोपाल, गाँधी पी.आर. महाविद्यालय भोपाल, सेंट पॉल कॉलेज जबलपुर, क्रिश्चियन एमिनेंट कॉलेज इंदौर, विक्टोरिया कॉलेज ऑफ एजुकेशन भोपाल, विक्टोरिया कॉलेज ऑफ एजुकेशन इंदौर, सेंट अलॉयसेंस कॉलेज जबलपुर, श्री लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय गंजबासौदा, जैन महाविद्यालय भिण्ड, जी.पी.व्ही. डिग्री कॉलेज छतरपुर, जे.आर.के. कन्या डिग्री कॉलेज नीमच, दानियल्सन महाविद्यालय छिन्दवाड़ा, सैफी गोल्डन जुबली कादरिया महाविद्यालय बुरहानपुर, कुसमबाई जैन कन्या महाविद्यालय भिण्ड, विद्या सागर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट भोपाल, इंदौर स्कूल ऑफ सोशल वर्क इंदौर, रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एण्ड एडवांस्ड स्टडीज रतलाम और अरिहंत कॉलेज इंदौर को ऑन-लाइन प्रवेश प्रकिया से मुक्त रखा गया है।इस तरह से इस प्रक्रिया के माध्यम से जहाँ विद्यार्थियों में आई.टी. के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी, वहीं निष्पक्षता और पारदर्शिता के कारण ऑन-लाइन प्रवेश प्रक्रिया उच्च शिक्षा के गुणात्मक सुधार में मील का पत्थर साबित होगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

बदल रही  हैं मध्यक्षेत्र के गावों की तस्वीर

देवेन्द्र जोशी कुछ साल पहले तक विकास की बाट जोह रहे मध्यप्रदेश के हजारों गाँव अब तरक्की के नये आयाम छू रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गाँवों की तस्वीर और ग्रामीणों की तकदीर बदलने के मकसद से जो अनेक कल्याणकारी योजनाएँ और कार्यक्रम शुरू किए हैं, उनसे ग्रामीण अंचलों में तरक्की के साथ-साथ सुखद बदलाव साफ नजर आ रहा है। सूचना प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से अब ग्रामीण इलाकों में विकास का नया सफर शुरू हो रहा है और पंचायतों को अब ई-पंचायत के रूप में देश, प्रदेश और दुनिया से जोड़ने की नई पहल शुरू हो चुकी है।संपर्क विहीन गाँवों की तरक्की के लिए राज्य में चहुँ ओर बारहमासी सड़कों का निर्माण तेज गति से हो रहा है। पहुँच विहीन और दुर्गम इलाकों के गाँवों के लिए पहुँच मार्गों के निर्माण से अब वे विकास की मुख्य धारा से जुड़ रहे हैं। गाँवों में स्वच्छता और पर्यावरण सुधार के लिए आंतरिक मार्ग और नालियों का निर्माण प्राथमिकता से हो रहा है। पंचायत भवनों की मरम्मत, नए पंचायत भवनों का निर्माण, आँगनवाड़ी भवन और पंचायत भवनों में अतिरिक्त कमरों के निर्माण से गाँव नए स्वरूप में नज़र आ रहे हैं। गरीब तबकों के आर्थिक उत्थान के मकसद से उन्हें आजीविका के नए साधन सुलभ कराए जा रहे हैं। ग्रामीण श्रमिकों और महिलाओं के रोजगार का भी खास ख्याल रखा जा रहा है।पंच परमेश्वर योजनापंच परमेश्वर योजना में ग्राम पंचायतों को वित्तीय वर्ष में जनसंख्या के मान से एकजाई राशि मिलेगी। वर्ष 2011-12 में राज्य की 23 हजार 12 ग्राम पंचायतों को करीब 1500 करोड़ और वर्ष 2012-13 में करीब 1900 करोड़ सहित दो वर्षों में लगभग 3400 करोड़ रूपये मिलेंगे। योजना में दो हजार तक की जनसंख्या वाली ग्राम पंचायत को 5 लाख तक, दो हजार एक से पाँच हजार तक की जनसंख्या वाली ग्राम पंचायत को 8 लाख तक, पाँच हजार एक से दस हजार तक की जनसंख्या वाली ग्राम पंचायत को 10 लाख तक और दस हजार एक से अधिक की जनसंख्या वाली ग्राम पंचायत को 15 लाख तक की एकजाई राशि प्रदान की जाएगी।अब तक पंचायतों को विभिन्न योजनाओं में मिलने वाली राशि टुकड़ों में मिलती थी इस वजह से गाँवों के विकास के काम भी टुकड़ों में होते थे। योजना से इस खामी को दूर करने में मदद मिलेगी और एकजाई राशि से विकास के काम तेजी से पूरे होंगें। नई योजना के जरिये अब प्रत्येक पंचायत को तेरहवें वित्त आयोग और तीसरे राज्य वित्त आयोग के अनुसार राशि मिलेगी। जिन पंचायतों को पंच परमेश्वर योजना में इन दोनों योजनाओं में कम राशि मिलेगी उनमें इस कमी को अब स्टॉम्प ड्यूटी और खनिज से मिलने वाली राशि से पूरा किया जायेगा। जिन पंचायतों को अब तक ज्यादा राशि मिल रही है वे योजना में मिलने वाली राशि के उपयोग के बाद अतिरिक्त राशि ले सकेंगी।ग्राम पंचायतों को अब आबादी के मान से पहले दो वर्ष के लिए अतिरिक्त एकीकृत कार्य योजना बनाने का सुझाव भी दिया गया है। कार्य योजना में गाँवों में नाली सहित आंतरिक रोड और जिन गाँवों में पहले से आँगनवाड़ी भवनों की मंजूरी मिल चुकी है वहाँ भवनों का निर्माण होगा। ग्राम पंचायतों के पुराने भवनों में ई-पंचायत व्यवस्था के लिए निर्धारित नक्शों के अनुसार 200 वर्गफीट आकार के ई-पंचायत कक्ष का निर्माण होगा। ग्राम पंचायत दस फीसदी राशि परिसम्पत्तियों के रख-रखाव और सफाई कार्यों पर खर्च कर सकेगीं।महात्मा गाँधी रोजगार गारंटी योजनाराज्य में महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के जरिये शुरूआत से अब तक बुनियादी विकास कार्यों और ग्रामीणों की बेहतरी के लिये 17 हजार 730 करोड़ 26 लाख की राशि खर्च की गई है। इससे 9 लाख 78 हजार से अधिक कार्य हुए हैं। ग्रामीण मजदूरों को 132 करोड़ मानव दिवसों का रोजगार उपलब्ध करवाया गया है। योजना के बेहतर क्रियान्वयन और सतत पर्यवेक्षण से जहाँ ग्रामीण अँचलों के आर्थिक विकास को नई दिशा मिली है, वहीं रोजगार के अभाव में ग्रामीण श्रमिकों के पलायन को भी रोकने में कामयाबी मिली है।मनरेगा में मजदूर और सामग्री अनुपात में 60 और 40 का अनुपात सख्ती से लागू किया गया है। मनरेगा में ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक विकास की कई अनूठी योजनाएँ प्रदेश में शुरू की गई हैं, वहीं हितग्राहीमूलक योजनाओं के अनूठेपन से अन्य राज्यों में भी उनका अनुसरण किया जा रहा है। आंतरिक-पथ नाम से शुरू की गई ऐसी ही एक उप-योजना में ग्रामीण अँचलों में अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण कार्यों के जरिए ग्रामों के आंतरिक मार्गों को बनाया जा रहा है। इसी तरह शांतिधाम उप-योजना में ग्रामीण अँचलों में श्मशान घाट और कब्रिस्तान की भूमि का विकास किया जा रहा है।कामधेनु उप योजना में इन गौ-शालाओं के पहुँच मार्ग, कूप, लघु तालाब, चारागाह विकास और खाद की आपूर्ति के लिये खंती का निर्माण कार्य करवाया जाता है।कपिलधारा योजना पात्र हितग्राहियों को निजी स्वामित्व की कृषि भूमि पर सिंचाई सुविधाएँ सुलभ करवाई जा रही हैं। इनमें सिंचाई कूप, स्टॉप-डेम, खेत-तालाब, लघु तालाब आदि शामिल हैं। प्रदेश में इस योजना में अब तक इस तरह की 2 लाख 16 हजार संरचनाएँ बनाई जा चुकी हैं। इन पर 2,341 करोड़ 69 लाख की राशि व्यय की गई है।नंदन फलोद्यान उप-योजना में आम, अंगूर, केला के फलोद्यान विकसित करने के 31 हजार 987 कार्य पूर्ण किये जा चुके हैं। इन पर 97.33 करोड़ की राशि खर्च हुई है। मीनाक्षी योजना में पात्र हितग्राहियों की निजी भूमि पर सिंचाई तालाब अथवा पोखर द्वारा सिंचाई के साथ ही मत्स्य-पालन और मत्स्य-बीज उत्पादन की अतिरिक्त गतिविधियों से ग्रामीणों की आजीविका को सुदृढ़ बनाया जा रहा है।वनवासी संवर्द्धन योजना में वनवासियों के खेतों में कपिलधारा कूप, खेत-तालाब, लघु तालाब, भूमि-समतलीकरण, भूमि को सीढ़ीनुमा विकसित कर उपजाऊ बनाने, मेढ़-बँधान, नाडेप पिट और नंदन फलोद्यान योजनाओं से लाभान्वित किया जायेगा।बारहमासी सड़कों का निर्माणप्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में अब प्रदेश में 800 से 999 की आबादी वाले 2,494 गाँवों को बारहमासी सड़कों से जोड़ने का कार्य शीघ्र शुरू होगा। योजना में इन गाँवों को सड़कों से जोड़ने के लिये 8,338 किलोमीटर लम्बी सड़कें बनेंगी। उल्लेखनीय है कि योजना में एक हजार की आबादी वाले सभी गाँवों को सड़कों से जोड़ने के उद्देश्य से वर्ष 2009 तक केन्द्र से मंजूरी हासिल हो गई थी। अब प्रदेश में 800 से 999 तक की आबादी वाले गाँवों को सड़कों से जोड़ने के प्रस्ताव भेजे जाने के बारे में केन्द्र की सहमति मिल चुकी है। केन्द्र ने एक हजार से कम आबादी के गाँवों में 4 हजार किलोमीटर लम्बाई की सड़कें और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के बकाया रह गये 169 पुलों के निर्माण के लिये सैद्धांतिक सहमति दे दी है। मध्यप्रदेश देश का प्रथम राज्य है जिसे 800 से 999 आबादी वाले गाँवों को सड़कों से जोड़ने की स्वीकृति सबसे पहले मिली है। इन सड़कों के साथ प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की निर्मित सड़कों पर छूटे हुए 169 बड़े पुलों के निर्माण की सैद्धांतिक स्वीकृति भी प्रदेश को दी गई है। इन पुलों से प्रदेश के सभी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के ग्रामों को बारहमासी सम्पर्क की सुविधा मिल जायेगी। योजना में अब तक 48 हजार 376 किलोमीटर सड़कें बनाकर प्रदेश योजना के क्रियान्वयन मेंे देश में अग्रणी है।प्रदेश में इस योजना में एडीबी की सहायता से 22 जिलों में 1,187 किलोमीटर की 234 बारहमासी सड़कों का भी निर्माण होगा।मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजनामुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना में वर्ष 2013 तक राज्य के पहुँचविहीन 9109 गाँवों को बारहमासी सड़कों से जोड़ दिया जायेगा। योजना के जरिए तीन चरणों में 3296 करोड़ की लागत से पुल-पुलियों सहित 19 हजार 386 किलोमीटर लम्बी 7575 ग्रेवल रोड का निर्माण होगा। राज्य में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लाभ से वंचित सामान्य क्षेत्र के 500 तक के आबादी वाले गाँव और आदिवासी बहुल अंचलों के 250 से कम आबादी वाले गाँव इस योजना में शामिल किये गये हैं।प्रदेश में अब तक 16 जिलों में 106 किलोमीटर लम्बी 59 बारहमासी सड़कों और 2883 पुलियों का निर्माण पूरा हो चुका है। साथ ही 3326 किलोमीटर इम्बैकमेंट कार्य तथा 1719 किलोमीटर सबग्रेड कार्य पूरा कर लिया गया है । मौजूदा वर्ष के अंत तक प्रदेश के 77 गाँव पक्की सड़कों से जुड़ जायेंेगे। राज्य के जो ग्राम अब तक पक्की सड़कों से जुड़ चुके हैं उन्हें शीघ्र ही सीसी रोड के रूप में मुख्य सड़कों से जोड़ा जायेगा।नक्सल प्रभावित गाँवों के विकास की एकीकृत कार्ययोजनानक्सल प्रभावित अँचलों में जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने में मध्यप्रदेश देश के आठ अन्य राज्यों से अग्रणी बना हुआ है। प्रदेश में एकीकृत कार्ययोजना (आईएपी) के जरिये बड़े पैमाने पर बारहमासी पक्की सड़कों, बिजली, पेयजल, आँगनवाड़ी भवन जैसे निर्माण तेजी से पूरे हो रहे हैं। योजना के सतत पर्यवेक्षण से निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित हुई है।इस केन्द्रीय योजना में मध्यप्रदेश के अनूपपुर, मण्डला, बालाघाट, डिण्डोरी, सिवनी, शहडोल, उमरिया तथा सीधी और सिंगरौली जिले शामिल किये गये हैं। योजना में प्रदेश को अब तक सवा 290 करोड़ रुपये की राशि हासिल हुई है। अब तक सवा 419 करोड़ लागत के पाँच हजार से ज्यादा विकास कार्य इन जिलों में चल रहे हैं। अब तक 1429 काम पूरे हो चुके हैं। नक्सल प्रभावित अंचलों में खासकर ग्रामीण सड़कों, पेयजल, बिजली, आँगनवाड़ी भवन निर्माण जैसे कार्य प्रमुखता से करवाये जा रहे हैं।समग्र स्वच्छता अभियानसमग्र स्वच्छता अभियान में राज्य में पाँच हजार की आबादी वाले सभी गाँव के शत-प्रतिशत घरों में शौचालयों का निर्माण सुनिश्चित किया जा रहा है। बड़ी तादाद में ग्राम पर्यावरण सुधार और स्वच्छता के कार्यक्रमों को लागू कर निर्मल ग्राम बन रहे हैं।बेेघरों को मकानकेन्द्र द्वारा इंदिरा आवास योजना में मध्यप्रदेश को बिहार, आन्ध्रप्रदेश और केरल जैसे राज्यों की तुलना में बहुत कम इंदिरा आवास आवंटित किए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश जैसे विशाल राज्य में रहने वाले बेघर ग्रामीणों के स्वयं के घर का सपना पूरा करने के मकसद से प्रदेश में मुख्यमंत्री अंत्योदय आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास मिशन का क्रियान्वयन किया जा रहा है। आवास योजना में अनुसूचित जाति/जनजाति के प्रत्येक हितग्राही को 45 हजार रूपये का अनुदान दिया जा रहा है। आवास मिशन में आवासहीन ग्रामीणों को 30 हजार रूपये का बैंक ऋण तथा 30 हजार रुपये अनुदान एवं 10 हजार रूपये हितग्राही अंशदान के रूप में रखा गया है।बैंकिंग सुविधाओं का विकासराज्य के सभी 52 हजार गाँवों तक बैंक सुविधाएँ सुलभ कराने का कार्यक्रम शुरू किया गया है। प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में अब हर पाँच किलोमीटर के दायरे में बैंकिंग सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके, इस मकसद से अब एक ही बैंक खाते में विभिन्न योजनाओं की राशि जमा कराने की व्यवस्था सुनिश्चित होगी।आजीविका और रोजगारप्रदेश के चुनिंदा जिलों में जिला गरीबी उन्मूलन परियोजना पर सफलता से अमल किया जा रहा है। परियोजना वर्ष 2014 तक जारी रहेगी। परियोजना का द्वितीय चरण चुनिंदा 14 जिलों में अक्टूबर 2009 से शुरू हुआ है। पाँच वर्षीय इस चरण की लागत लगभग रूपये 540 करोड़ है। परियोजना से ग्रामीण गरीब परिवारों विशेषकर महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी आय वृद्धि में बड़ी सफलता मिली है। अब तक करीब दो लाख गरीब महिलाओं को लगभग 16 हजार 466 स्व-सहायता समूहों के रूप में संगठित कर उनका क्षमतावर्धन कर विभिन्न आजीविका गतिविधियों में 72 करोड़ का निवेश किया जा चुका है। वर्ष 2014 तक ग्रामीण गरीब महिलाओं के तीस हजार से अधिक स्व-सहायता समूहों का गठन किया जायेगाा तथा बीस हजार से अधिक ग्रामीण युवाओं को नियोजन के अवसर उपलब्ध करवाए जायेंगे।रोजगार मेलेइस परियोजना के माध्यम से प्रदेश में 122 रोजगार मेले लगाए गए हैं। मेलों के जरिए बीस हजार सदस्यों को रोजगार देने के लक्ष्य के बदले करीब 62 हजार सदस्यों को लाभ दिया गया है।ग्रामीण आजीविका परियोजनाप्रदेश के 9 आदिवासी बहुल जिलों में ग्रामीण आजीविका परियोजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। परियोजना मार्च 2012 तक चलेगी। परियोजना के माध्यम से गरीबों को आजीविका के नए संसाधन सुलभ कराने में सफलता मिल रही है। प्रथम चरण में जून 2007 की अवधि में 815 गाँवों के हितग्राहियों को आजीविका के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए करीब 115 करोड़ की राशि व्यय हुई। दूसरे चरण में अब तक प्रथम चरण के 815 गाँवों सहित कुल 2901 गाँवों के हितग्राहियों को आजीविका के संसाधन उपलब्ध करवाने पर 360 करोड़ रूपये खर्च होंगे।महिला किसान सशक्तिकरण परियोजनाप्रदेश में एक अप्रैल 2012 से आरम्भ हो रहे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के उप घटक के रूप में महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना का क्रियान्वयन साथ-साथ शुरू होगा। कृषि क्षेत्र में महिलाओं की स्थिति में बदलाव और सुधार के मकसद से उनके सशक्तिकरण के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए यह परियोजना 16 जिलों, मण्डला, बालाघाट, डिण्डोरी, झाबुआ, बड़वानी, टीकमगढ़, छतरपुर, सीहोर, धार, सागर, बैतूल, दमोह, छिन्दवाड़ा, सिवनी, देवास और उमरिया में शुरू किया जाना प्रस्तावित है।एकीकृत जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधनइस कार्यक्रम में पिछले दो वर्ष में प्रदेश के 49 जिलों में 1462 करोड़ रूपये लागत की 215 परियोजनाएँ मंजूर हो चुकी हैं। इनसे 12 लाख हेक्टेयर से ज्यादा भूमि में जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन का लाभ मिलेगा।जल अभिषेक अभियानजन-सहभागिता से जल संरक्षण और संवर्धन कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के उद्देश्य से राज्य में वर्ष 2006 से जल अभिषेक अभियान सफलता से चलाया जा रहा है। इसमें जन-सहभागिता से नदी पुनर्जीवन के साथ ही मौजूदा जल संग्रहण संरचनाओं की मरम्मत, नवीनीकरण और पुर्नरूद्धार के कार्य हो रहे हैं। इस अभियान में सार्मथ्यवान किसानों (भागीरथ कृषक) को सहभागी बनाने के लिए विशेष पहल की गई है। सामाजिक जुड़ाव के लिए ग्राम स्तर पर पीढ़ी जल संवाद के आयोजन होते हैं। अभियान के अंतर्गत राज्य में वर्ष 2006-07 से वर्ष 2009-10 तक 5186 करोड़ की लागत के जल संरक्षण और संवर्धन कार्य हो चुके हैं। भागीरथ कृषकों द्वारा भी 10 हजार जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण किया गया है। नदी पुर्नजीवन के 123 करोड़ के कार्य हुए हैं वहीं 1,346 करोड़ की लागत के अन्य जल संवर्धन कार्य हुए हैं। इनमें 61 करोड़ जन सहयोग राशि शामिल है।स्पर्श अभियानअभियान में अब तक 8 लाख नि:शक्तजनों की पहचान की गई है। इन्हें आवश्यकतानुसार शिक्षा और रोजगार के अवसर सुलभ कराने का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। शासकीय विभागों में नि:शक्तजनों के लिए करीब डेढ़ लाख पदों को चिन्हित किया गया है। राज्यव्यापी अभियान चलाकर इन पदों पर शीघ्र ही नि:शक्त लोगों को नियुक्ति दी जायेगी। प्रदेश में 36 वर्षों में पहली बार इस तरह की पहल हुई है।विधवा एवं निराश्रित पेंशनप्रदेश में 60 वर्ष तक के निर्धन वृद्धजनों को प्रतिमाह पेंशन दी जा रही है, जबकि केन्द्र द्वारा 65 वर्ष या अधिक आयु वर्ग के लोगों को यह सहायता दी जाती है। केन्द्र द्वारा मध्यप्रदेश का अनुसरण करते हुए अब 60 वर्ष तक के निर्धन वृद्धजनों को पेंशन कार्यक्रम लागू किया जा रहा है। इसी तरह केन्द्र द्वारा 45 वर्ष से अधिक आयु की विधवाओं को और मध्यप्रदेश में 18 वर्ष से अधिक आयु की विधवाओं को पेंशन दी जा रही है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

शब्दों और विचारों से देश में नया जन-जागरण लायें पत्रकार

सप्रे संग्रहालय में स्थापना दिवस समारोह राज्यपाल राम नरेश यादव ने आज यहाँ माधवराव सप्रे स्मृति समाचार-पत्र संग्रहालय एवं शोध संस्थान भोपाल के 28 वें स्थापना दिवस समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाचार-पत्रों और पत्रकारों पर देश और समाज को सही दिशा देने की बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पत्रकार और लेखक अपने शब्दों और विचारों से देश में नया जन-जागरण ला सकते हैं। श्री यादव ने कहा कि पाठक छपे हुए शब्दों पर भरोसा करते हैं, इसलिए पत्रकार अपने लिखे शब्दों के प्रभाव और परिणामों पर विचार अवश्य करें।राज्यपाल श्री यादव ने कहा कि भारत में पत्रकारिता और राष्ट्रीय पुनर्जागरण का आंदोलन साथ-साथ चले हैं। इस संग्रहालय में संग्रहीत पुराने जमाने के पत्र-पत्रिकाओं की इबारत में समकालीन इतिहास के सूत्र और साक्ष्य दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम, समाज सुधार के आंदोलन और स्वदेशी आंदोलन आदि की समूची श्रंखला इन जर्जर पृष्ठों में सुरक्षित है। श्री यादव ने कहा कि भारत की महान विभूतियों के व्यक्तित्व और कृतित्व का अभिज्ञान पूरी प्रमाणिकता और जीवंतता के साथ यहाँ होता है। उन्होंने कहा कि वास्तव में यह भारतीय पत्रकारिता का तीर्थ है। राज्यपाल ने कहा कि यह शोध संस्थान राष्ट्रीय बौद्धिक धरोहर के संग्रहण और संरक्षण का महत्वपूर्ण दायित्व निभा रहा है। उन्होंने श्री विजयदत्त श्रीधर को इसी वर्ष राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किये जाने पर बधाई दी।राज्यपाल ने इस अवसर पर तीन पत्रकार को राष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कारों से सम्मानित किया। माधवराव सप्रे राष्ट्रीय पुरस्कार दैनिक भास्कर'' नागपुर के ग्रुप एडीटर श्री प्रकाश दुबे को सुसम्पादन और रचनात्मक लेखन के लिए दिया गया। लाल बलदेव सिंह राष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार राजस्थान पत्रिका'' समूह के उप संपादक श्री भुवनेश जैन को धारदार पत्रकारिता के लिए प्रदान किया गया, जो उनकी अनुपस्थिति में पत्रिका के भोपाल स्थित प्रतिनिधि श्री हरीश मलिक ने ग्रहण किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में किसी विशिष्ट अवदान के लिए इसी वर्ष से शुरू किया गया पहला महेश गुप्ता राष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार स्वतंत्र वार्ता'' हैदराबाद के डा. राधेश्याम शुक्ल को दक्षिण भारत के अहिंदी भाषी क्षेत्र में उत्कृष्ट समाचार सम्पादन के लिए दिया गया। पुरस्कारों का प्रशस्ति-वाचन संस्थान की निदेशक डा. मंगला अनुजा ने किया।राज्यपाल श्री यादव ने इस अवसर पर पटि्टका का अनावरण कर संस्थान के कान्फ्रेंस हाल और उन्नयन कार्यों का शुभारभ किया। ज्ञातव्य है कि होशंगाबाद क्षेत्र से लोकसभा के सांसद उदय प्रताप सिंह ने इन उन्नयन कार्यों के लिए सांसद निधि से 10 लाख की राशि प्रदान की है।समारोह के अध्यक्ष नगरीय प्रशासन मंत्री बाबूलाल गौर ने कहा कि देश में सप्रे संग्रहालय समाचार-पत्रों, पत्रिकाओं का एक मात्र और अनूठा संग्रहालय है। सन् 1511 से आज तक 400 से अधिक वर्षों के समय के समाचार-पत्र,पत्रिकाएँ, दस्तावेज और संदर्भ- सामग्री शोध-छात्रों के लिए एक अमूल्य निधि है। उन्होंने कहा यह संग्रहालय लगन,समर्पण और लक्ष्य प्रतिबद्धता का जीवंत उदाहरण है। श्री गौर ने संग्रहालय की शुरूआत से अभी तक के विभिन्न पड़ावों की चर्चा करते हुए कहा कि भोपाल के लिए पत्रकारिता का यह तीर्थ गर्व की बात है। यहाँ संकलित बहुमूल्य सामग्री हमारी बौद्धिक विरासत की रोचक झाँकी प्रस्तुत करती है।सांसद उदय प्रताप सिंह ने कहा कि आज के भौतिक युग में देश की परम्पराओं और अतीत की धरोहर और भविष्य की सम्भावनाओं को एक जगह संजोने की सोच के साथ किया गया ये उपक्रम सचमुच प्रणाम के योग्य है। श्री सिंह ने कहा कि समाचार-पत्र आम आदमी की मनःस्थिति तय करते हैं। उन्होंने पत्रकारों से अनुरोध किया कि वे अच्छाई और बुराई दोनों को बिना किसी लाग- लपेट के पाठकों के सामने रखें। श्री सिंह ने कहा कि पिछले एक दशक में पत्रकारिता में भी परिवर्तन आया है। स्थितियों को जस का तस न रखना चिंता का विषय है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि वे इस दिशा में भी विमर्श करें।संस्थान के संस्थापक संयोजक विजयदत्त श्रीधर ने कहा कि यशस्वी और तपस्वी श्री माधवराव सप्रे ने इस देश और समाज को कई ऐसे बड़े पत्रकार और सम्पादक दिये हैं जिन्होंने इस देश के जन और मन को नई दिशा और नई सोच दी है। उन्होंने संग्रहालय को राष्ट्रीय बौद्धिक धरोहर का संरक्षण और संकलन करने का साकार संकल्प बताया। श्री श्रीधर ने बताया कि हाल ही में 19 जून को सप्रे जयंती पर संग्रहालय ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर से सप्रे पीठ' की स्थापना के लिए एक एमओयू हस्ताक्षरित किया है।कार्यक्रम के दूसरे चरण में पुरस्कृत पत्रकारों और सम्पादकों ने विमर्श के तहत कौन रोकता है अच्छा और सच्चा लिखने से'' विषय पर व्याख्यान दिये।पूर्व में राज्यपाल राम नरेश यादव ने माँ सरस्वती और श्री माधवराव सप्रे की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। संस्थान निदेशक डा. मंगला अनुजा ने राज्यपाल को श्री विजयदत्त् श्रीधर द्वारा लिखित पत्रकारिता का इतिहास'' के दो खण्ड का एक सेट भेंट किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री रामेश्वर नीखरा, संस्थान के अध्यक्ष श्री नूरूल हसन नूर, उपाध्यक्ष श्री विष्णु ठाकुर, श्री शिवकुमार अवस्थी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार, जनसम्पर्क विभाग के अधिकारी और नागरिक उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मानसिकता, नारे और सरोकार

डॉ० सुधीर शर्मा कुछ घटनाएँ, हमारे समाज और जीवन में बड़ा गहरा प्रभाव डालती हैं । दुर्भाग्यवश ऐसी कुछ घटनाओं के प्रतिक्रिया स्वरूप होने वाली घटनाओं में मीडिया की अधिक रूचि होने के कारण मूल घटना को हम सब भूल जाते हैं एवं जाने-अनजाने में उसकी चर्चा भी कम होती है । अभी-अभी जब हम महिला दिवस मना कर निवृत्त हुए हैं एवं विशेषकर म.प्र. के संदर्भ में जहाँ महिला सशक्तिकरण पर प्रभावी कार्यक्रम लागू किए गए हैं, तीन घटनाएँ मन को झकझोर देने के लिए काफी है । पहली घटना है म.प्र. के मंदसौर जिले की जहाँ वर्षो से वैश्यावृत्ति में संलग्न बांछड़ा समुदाय द्वारा गरीब बालिकाओं को खरीदकर उन्हें एस्ट्राइस एवं हार्मोन के इंजेक्शन देकर अप्राकृतिक शारीरिक विकास करवाकर इस धंधे में बलात्‌ उतारने से संबंधित । मानवता को शर्मसार करती यह घटना हमारे समाज की स्थिति का भयावह चित्र प्रस्तुत करती है । गरीबी किस तरह ममता का सौदा करवाती है एवं वो मासूम बच्चियाँ जिनकी खेलने-कूदने एवं स्कूल जाने की उम्र है मजबूरन इस पाप में धकेल दी जाती हैं । मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाली यह घटना इस बात का प्रमाण है कि शासन एवं स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा इस समुदाय के कल्याण हेतु करोड़ों रूपए खर्च के बाद भी स्थिति बद से बदतर हुई है । सड़क के किनारे वैश्यावृत्ति कर पेट पालने वाली बांछड़ा बालाओं का उद्धार तो हमारे कर्णधार नहीं कर सके पर इस बीमारी ने कोढ़ का रूप ले लिया एवं समाज के अन्य वर्गो में भी इस बीमारी ने अपने पैर पसार लिए हैं, बेशक कारण चाहे गरीबी हो । इस रैकेट में पकड़ी गई मासूम बालिकाओं का दुर्भाग्य देखिए कि सामजिक लोक लज्जा से उनके परिजन भी उन्हें अपनाने से इंकार कर रहे हैं । और जिम्मेदार प्रशासन आदत के मुताबिक कोई स्थायी समाधान निकालने की जगह किसी अनाथ आश्रम या नारी उद्धार केन्द्र में उन्हें तात्कालिक रूप से रूकवाने की व्यवस्था करवा रहा है । गरीबी और मजबूरी के चलते मानवता को तार-तार कर देने वाली घटना के बाद मुझे लगता है कि एक समाज के रूप में हमें क्या महिला दिवस मनाने एवं सशक्तीकरण की बातें करने का नैतिक अधिकार है ? साथ ही सरकार से भी जिस प्रकार की प्रतिक्रिया की अपेक्षा थी वह भी पूरी नहीं हुई है । दूसरी घटना- जबलपुर मेडीकल कॉलेज में छात्राओं की गलत कार्यो के बदले परीक्षा में उत्तीर्ण करवाने का मामला । आप कल्पना करिए छात्रावास अधीक्षिका, प्राध्यापक, विश्वविद्यालय के जिम्मेदार अधिकारी एवं वि.वि. में निर्माण कार्यो का ठेकेदार मिलकर शिक्षा के मंदिरों जैसी पवित्र जगह पर लड़कियों की मजबूरी का लाभ उठा रहे थे । पूरे मेडीकल कॉलेज में पिछले तीन वर्षो से इस प्रकार की चर्चा दबी-छुपी जुबान से छात्राओं के बीच थी । पर जिम्मेदारी विभाग के अधिकारियों के कानों पर जूं नहीं रेंगी । कड़ी प्रतिस्पर्धा से मेडीकल कॉलेज में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को फेल करने की धमकी दे, पुर्नमूल्यांकन में उत्तीर्ण करवाने के नाम पर आबरू का सौदा करने के कुत्सित प्रयास शिक्षा के मंदिरों में हो रहे हैं, कमिश्नर की अंतरिम रिपोर्ट इस बात की ओर खुला इशारा करती हैं । सभी को राज्य शासन द्वारा गठित समिति के निष्कर्ष का इंतजार है । तीसरी घटना- खंडवा कृषि महाविद्यालय की एक अनुशासनहीन छात्रा के कृत्यों से अन्य छात्राओं के प्रताड़ित होने की । छात्राओं ने हिम्मत की उस बिगड़ैल छात्रा की शिकायत की, परन्तु जैसा होता है डीन एवं वार्डन ने घटनाओं को गंभीरता से नहीं लिया । छात्राओं का असंतोष राजनैतिक प्रश्रय पा उग्र हुआ और मीडिया ने भी मूल घटना को भूल प्राध्यापक के साथ की गई अभद्रता पर फोकस किया । (यहाँ मेरा आशय एक छात्र संगठन द्वारा प्राध्यापक के साथ किए अभद्र व्यवहार को न्यायसंगत ठहराने का नहीं है) वो छात्राएं जो अस्मिता एवं नैतिकता को बचाने की लड़ाई लड़ रही थीं वो खबर दब गई, अनुशासनहीन छात्रा पर कार्रवाई की चर्चा नहीं है । कलेक्टर की रिपोर्ट भी अभद्रता की घटना जिस मूल घटना के प्रतिक्रिया स्वरूप उद्भुत हुई उसकी चर्चा नहीं करती । तीनों घटनाएँ हमारी मानसिकता एवं महिला सशक्तिकरण की बातें अभी भी ÷नारा' है हमारा ÷सरोकार' नहीं की ओर स्पष्ट इशारा करती हैं । उम्मीद है अगला अंतरर्राष्ट्रीय महिला वर्ष आने तक इन घटनाओं से उठे सवालों को हल करने की दिशा में हम कुछ कर पाएंगे - सरकार भी एवं समाज भी ।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

जख्म, जो अभी हरा है

सतीनाथ षड़ंगी भोपाल गैस पीड़ितों के लिए अभी बहुत कुछ करने की जरूरत है । कुछ लोगों के लिए और मीडिया के एक बड़े हिस्से के लिए भी भोपाल गैस त्रासदी २-३ दिसंबर तक सीमित एक वार्षिक अवसर रहा है, लेकिन जो लोग पीड़ितों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, वे सालभर जुटे रहते हैं और सालों से जुटे हुए हैं । वैसे भोपाल गैस पीड़ितों की जिंदगी में साल २०१० काफी महत्वपूर्ण रहा है, एक आशा जगी है । ७ जून को आए अदालती फैसले के बाद देश में नए सिरे से भोपाल पीड़ितों के प्रति सक्रियता बढ़ी है । सरकार ने भी कुछ कदम उठाए हैं । अदालत द्वारा गैस त्रासदी के लिए जिम्मेदार लोगों को सुनाई गई मामूली सजा के खिलाफ बड़ा जनाक्रोश उभरा था, जिससे मध्यप्रदेश से लेकर अमेरिका तक सरकारें हिल गई । इतना होने के बावजूद भोपाल गैस पीड़ितों को इज्जत की जिंदगी हासिल करने में अभी और कुछ साल लग जाएंगे । हजारों लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार लोग अभी भी सरकार की पकड़ से बाहर हैं । यूनियन कार्बाइड की वर्तमान मालिक डाउ केमिकल ने अभी तक मुआवजे की नई मांग को स्वीकार नहीं किया है । वह जिम्मेदारी स्वीकार करने से लगातार बच रही है । मुआवजे व जिम्मेदारी से बचने के लि यहाँ तक कि अमेरिका सरकार को भी बीच में लाने की कोशिश हुई है । अमेरिका सरकार के वरिष्ठ अधिकारी माइक फ्रोमेन ने भारतीय योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेकसिंह अहलुवालिया को लिख दिया था कि अगर डाउ केमिकल की जिम्मेदारी तय करने पर भारत में ज्यादा हल्ला होता है तो अमेरिकी पूंजीपति भारत में निवेश करना बन्द कर देंगे । बचाव में जुटी दोषी कंपनी डाउ केमिकल का कहना है कि वह भारतीय न्याय क्षेत्र में नहीं आती है । कई मोर्चो पर न्याय के लिए प्रयास जरूरी हैं । हमारी सरकारों का भी रवैया प्रशंसनीय नहीं कहा जाएगा । पीड़ितों और उनकी भावी पीढ़ी के इलाज और पुनर्वास के लिए अधिकृत आयोग की स्थापना २००८ में ही हो जाना थी, लेकिन यह काम अब तक नहीं हो सका है । ७ जून के बाद हुई बैठक में ९० फीसदी गैस पीड़ितों को अतिरिक्त मुआवजे से वंचित रखने का फैसला अन्यायपूर्ण है । आज सबसे बड़ी जरूरत है कि सभी गैस पीड़ितों को उपयुक्त मुआवजा दिया जाए । प्रदूषित कचरे को ठिकाने लगाने को डाउ केमिकल तैयार नहीं है । ÷ जो प्रदूषण करे, वही हर्जाना भरे ' के सिद्धांत पर डाउ केमिकल की जिम्मेदारी तय की जाना चाहिए । भारत सरकार को प्रदूषण के मुद्दे पर अमेरिकी अदालत में चल रहे मुकदमे में पक्षकार बनकर न्याय के लिए संघर्ष करना चाहिए । यूनियन कार्बाइड कम्पनी से १९८९ में हुए समझौते के खिलाफ सुधार याचिका दर्ज करवाना और यूनियन कार्बाइड कॉरपोरेशन अमेरिका एवं यूनियन कार्बाइड ईस्टर्न हांगकांग के खिलाफ चल रहे आपराधिक मामले में अधिकृत अधिकारियों को सजा दिलवानी चाहिए । १९९७ के बाद गैस की वजह से हो रही मौतों का पंजीकरण शुरू किया जाना चाहिए, ताकि पता तो चले कि आखिर कितने लोग मारे गए हैं । फरार युनियन कार्बाइड को शरण देने के लिए डाउ केमिकल पर आपराधिक मामला चलाया जाना चाहिए । जो भी कम्पनियाँ दोषी हैं, उन्हें भारत में व्यापार करने से बाधित किया जाना चाहिए । कुछ कदम उठाए गए हैं, जैसे नौ साल पहले भारतीय अधिकारियों को ८८ लाख की रिश्वत देने की आरोपी डाउ एग्रो साइंसेज पर सरकार की ओर से प्रतिबंध लगाया गया है । इसके अलावा डाउ केमिकल को महाराष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय प्रयोगशालाओं की स्थापना की योजना त्यागना पड़ी है । ऐसे ही दूसरे कदमों की जरूरत है, ताकि दोषी कम्पनियों की तकनीक और उत्पादों पर भारत में प्रतिबंध लग जाए । भोपाल गैस त्रासदी को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल नहीं किया गया है, सरकार को इस दिशा में कदम उठाना चाहिए । भोपाल जिला अदालत के फैसले के बाद राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मीडिया में चर्चा एक पूर्व प्रधानमंत्री, एक पूर्व न्यायाधीश और १२ में से केवल एक फरार अभियुक्त वारेन एंडरसन पर ही केन्द्रित रही, लेकिन अब समग्रता में सोचना चाहिए । न्याय के लिए अनेक कदम उठाना होंगे । वस्तुस्थिति यह है कि पीड़ित अपने ही वकीलों के जरिये उच्च न्यायालय में संघर्ष में जुटे हैं, जबकि यह पूरा मामला अब सरकारों को संभालना चाहिए । पीड़ितों की दूसरी पीढ़ी को भी पुनर्वास योजना से जोड़ना चाहिए । विगत दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा जब भारत आए थे, तब पीड़ितों को एक पत्र उन तक पहुँचाया गया था । अफसोस कि हमारे प्रधानमंत्री इस मुद्दे को ओबामा के सामने नहीं रख पाए । इस हादसे को किसी भी तरह से नजरअंदाज करने की कोशिश नहीं होना चाहिए । बंद हो चुके यूनियन कार्बाइड कारखाने को ढहाने की बजाय पूरे क्षेत्र को स्मारक में तब्दील करना चाहिए, ताकि यह त्रासदी याद में बनी रहे और सतर्क रहने के लिए प्रेरित करती रहे । (दखल)( सतीनाथ गैस पीड़ितों के नेता हैं )

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

क्या हिन्दू शब्द एक गाली है ?

महेश बागीभारतीय संस्कृति सहिष्णुतावादी रही है, लेकिन इस सहिष्णुता ने हमें कहीं न कहीं कायर भी बनाया है । संभवत: यही कारण है कि हमने गुलामी के प्रतीकों को न सिर्फ़ आत्मसात किया, बल्कि उनका महिमामंडल करने में भी हम पीछे नहीं रहे । उदाहरण के लिए हिन्दू शब्द को ही लें । यह हमारी गुलामी मानसिकता का प्रतीक तो है ही, इसमें गाली भी छुपी है । इतिहासकारों का मानना है कि हिन्दू शब्द ईरानियों का दिया हुआ है । ईसा पूर्व छठी शताब्दी यानी आज से लगभग 2600 वर्ष पूर्व ईरानियों ने पश्चिमोत्तर भारत पर आक्रमण कर इस धारा पर कदम रखे थे, उन्होंने सिन्धु नदी के किनारे रहने वालों को हिन्दू नाम दिया । ईरानी 'स" का उच्चारण नहीं कर पाते थे और उसकी जगह 'ह" का इस्तेमाल करते थे । इतिहासकार कहते हैं कि उन्होंने सिन्धु से हिन्दू संबोधन दिया और इसी आधार पर इस देश का दूसरा नाम हिन्दुस्तान पड़ा । सनातन धर्मशास्त्र हमें आर्य और धर्म सनातन बताते हैं, किन्तु हम अब न खुद को आर्य कहते हैं और न ही सनातनी । ईरानियों द्वारा आर्यो को हिन्दू संबोधन देने के बाद ईरानी शब्दकोष में इसे अपमानजनक रूप से प्रस्तुत किया । आपको जानकर आश्चर्य होगा कि ईरानी शब्दकोष में हिन्दू का अर्थ चोर-लुटेरा बताया गया है । ईरानियों द्वारा दिए गए इस संबोधन को आत्मसात करने से पहले हमने यह जानने की कोशिश नहीं की, कि वे हिन्दू शब्द का क्या अर्थ बताते हैं । अपने आपको हिन्दुओं का हितैषी बताने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के डॉ. हेडगेवार ने तो दो कदम आगे बढ़कर यह नारा दे डाला - ' गर्व से कहो कि हम हिन्दू हैं ।" जबकि हकीकत यह है कि हिन्दू शब्द गर्व का नहीं, बल्कि शर्म का विषय है ।नाम की बात चली तो यह भी जान लेना चाहिए कि भारत और हिन्दुस्तान कहे जाने वाले इस देश का एक और नाम है इंडिया । यह शब्द अंगरेज़ों की देन है, जिसे गढ़ने से पहले उन्होंने हमसे भी अपमानजनक शब्दों को समाहित किया । हम इस शब्द को बेहद गर्व से प्रयुक्त करते हैं । पूरी दुनिया में शायद भारत ही एकमात्र ऐसा देश है, जिसके तीन-तीन नाम हैं । भारत वास्तविक नाम है, जबकि हिन्दुस्तान और इंडिया यह दशाते हैं कि हम कभी गुलाम भी रहे हैं । गुलामी की चर्चा हो रही इंडिया गेट का नाम आए, ऐसा हो नहीं सकता । भारत सरकार और भारतवासी इंडिया गेट को एक धरोहर के रूप में मानते हैं, जबकि सच्चाई यह है कि यह भी हमारी गुलामी का प्रतीक है । द्वितीय विश्वयुद्ध में ब्रिटेन की ओर से लड़ी सेना के जो जवान मारे गए थे, उनकी स्मृति में इंडिया गेट का निर्माण किया गया था । स्वतंत्र भारत में इसी इंडिया गेट पर ' जय जवान " अंकित कर इसे भारतीय सैन्य जवानों की शहादत का प्रतीक बना दिया गया । नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के नेतृत्व में ब्रिटिश सरकार के खिलाफ आज़ाद हिन्द फौज का गठन किया गया था । इस फौज के एक बड़े पदाधिकारी कर्नल जीएस ढिल्लन जीवनभर चीखते-चिल्लाते रहे कि गुलामी के इस प्रतीक को ढहा दिया जाए, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई ।गुलामी के प्रतीक चिन्हों को महिमामंडित करने की परंपरा यहीं तक नहीं थमी । अपनी प्राचीनता, वैभव और संस्कृति पर हमें गर्त नहीं रहा और हमने गुलामी के दीगर प्रतीकों को आत्मसात करने में भी हिचक नहीं दिखाई । इतिहास गवाह है कि शकों ने भारत भूमि पर आक्रमण किया था । वे आक्रांता थे, जिन्होंने अपने ढंग से शासन करने के लिए शक संवत् प्रचलित किया । आज इस शक संवत् का कोई महत्त्व नहीं है और इसे कोई भी नहीं मानता है, लेकिन सरकारी कैलेण्डर में आज भी शक संवत् प्रकाशित किया जाता है । क्यों ? कारण कोई नहीं जानता । हमारे देश पर अंगरेजों ने भी राज किया और उन्होंने भी अंगरेजी सन् हम पर थोपा । हमें स्वतंत्र हुए साठ साल हो गए हैं, मगर अंगरेज़ी सन् से हम आज भी चिपके हुए हैं । यह तथ्य भी उल्लेखनीय है कि चक्रवर्ती सम्राट विक्रमादित्य ने ईस्वी सन से 58 साल पहले ही विक्रम संवत प्रारंभ कर दिया था, जो यह दर्शाता है कि कालगणना के क्षेत्र में हम यूरोप और अरब जगत से आगे हैं, किन्तु हमारी सरकार और हम इसे आत्मसात नहीं करते हैं । नए ईस्वी सन के आगमन की पूर्व संध्या पर हम जश्न मनाते हैं, लेकिन अपने नववर्ष चैत्र प्रतिसाद (गुड़ी पड़वा) को कोई महत्व नहीं देते हैं । क्या यह हमारी गुलाम मानसिकता का उदाहरण नहीं है ? हम मुगलों के भी गुलाम रहे, जिनके हिजरी सन् आज इसलिए चलन में हैं, क्योंकि इस देश में मुसलमानों की भी बड़ी आजादी है । मोहम्मद गौरी, मेहमूद गज़नवी और औरंगज़ेब जैसे कट्टरपंथी शासकों को छोड़ दिया जाए तो बाबर, हुमायूं, जहाँगीर और शाहजहाँ ने इस देश की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया है । इसलिए भी हिजरी सन के चलन पर किसी को सवाल उठाने की ज़रूरत नहीं है, लेकिन ईस्वी सन् को ढोते रहने की आखिर क्या मजबूरी है ? हम स्वतंत्र हैं, तो हमारी अपनी संस्कृति, अपनी विरासत के प्रति इतने निष्ठुर क्यों हैं ? वह दिन कब आएगा जब हम अपना विक्रम संवत् अपनाएंगे ? सरकारी कैलेण्डर से शक संवत् हटेगा ? गुलामी के प्रतीक स्मारक इंडिया गेट को कब ज़मींदोज़ किया जाएगा ? या हम इन प्रतीकों को झेलते रहने के लिए हमेशा अभिशप्त रहेंगे ?

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

cm  बोले भांजियों की शादी है बारात का स्वागत मैं स्वयं करूँगा

सीहोर जिले के नसरुल्लागंज के ग्राम पिपलानी में 114 गोंड आदिवासी जोड़ों का विवाह मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में हुआ। इनमें एक जोड़ा दिव्यांग तथा दो दिव्यांग दूल्हे शामिल हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नव-युगल को सुखी वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएँ देते हुए आशीर्वाद दिया। चौहान ने आयोजन समिति को विनम्रता से स्वयं के स्वागत के लिये यह कहते हुए इंकार कर दिया कि उनकी भांजियों की शादी है, स्वागत तो वे करेंगे बारातियों का। मुख्यमंत्री चौहान ने नसरुल्लागंज जनपद पंचायत अध्यक्ष दुलारीबाई धुर्वे के पुत्र की शादी भी इस योजना में होने को अनुकरणीय बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2 लाख 16 हजार वन भूमि के पट्टे वितरित किये गये हैं। आवास के पट्टे दिये जाने का काम भी किया जा रहा है। वर्ष 2022 तक प्रदेश में कोई भी आवासहीन नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि संपूर्ण गोंडवाना का विकास किया जा रहा है।खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री कुँवर विजय शाह ने नवयुगल को आशीर्वाद देते हुए कहा कि प्रदेश में गोंड समाज के इतिहास को प्रकट करने तथा संरक्षण-संवर्धन में मुख्यमंत्री चौहान के विशेष प्रयास रहे हैं। मंत्री शाह ने सभी नव-दम्पतियों को दीवार घड़ी उपहार में दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ग्राम बावडिय़ाखेड़ा में यज्ञ में शामिल हुए। ग्राम रफीकगंज (लोदड़ी) में कृषि उपज मण्डी नसरुल्लागंज की अध्यक्ष लीलाबाई-रामजी यादव के पुत्र के विवाह में नवयुगल को आशीर्वाद दिया। उन्होंने ग्रामवासियों को बताया कि सनरोहा और मोगरा में डेम निर्माण के लिये सर्वे का काम चल रहा है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

और बीजेपी की तिकड़ी टूट गई...

राकेश अग्ग्निहोत्रीअरविन्द मेनन की मध्यप्रदेश से रवानगी के साथ अंततः बीजेपी की वो तिकड़ी टूट गई जिसने मिशन-2018 को लेकर मध्यप्रदेश में जमावट शुरू कर दी थी। नंदकुमार सिंह चौहान के भोपाल में उनकी तारीफ में कसीदे कढ़ने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने भी नागपुर में मेनन की नई जिम्मेदारी दिल्ली में संभालने पर अपनी मुहर लगाकर उस मामले का पटाक्षेप कर दिया जिसे नागपुर यात्रा से जोड़कर हवा दी जा रही थी। इस बीच भोपाल से लेकर नागपुर ही नहीं, दिल्ली में भी बंद कमरों में हुई मेल-मुलाकातों ने बीजेपी की अंदरूनी सियासत को गरमा दिया है तो चर्चा अब पीएम नरेंद्र मोदी के महू दौरे के बाद सुहास भगत की बीजेपी में इंट्री और नंदकुमार सिंह चौहान की नई टीम के सामने आने की शुरू हो गई है जिसके बाद साफ संकेत मिलने लगेंगे कि संघ की प्रदेश बीजेपी के सत्ता और संगठन से क्या अपेक्षाएं हैं जो बेहतर समन्वय का दावा करता रहा है। ऐसे में सवाल खड़ा होना लाजमी है कि क्या नंदूभैया की नई टीम का रास्ता साफ हो गया है तो सुहास भगत पहले अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे या फिर उनके नाम का ऐलान नंदूभैया की टीम के साथ होगी।सूबे की िसयासत में तमाम मुद्दों पर शिवराज सिंह की नागपुर यात्रा भारी पड़ी जहां से लौटने के बाद मुख्यमंत्री अपनी पत्नी के साथ सीधे विजयासन देवी के दर्शन करने सलकनपुर पहुंचे और बाद में सभी बैठक निरस्त कर विदिशा के उस फार्म हाउस जा पहुंचे जहां उन्होंने लंबा वक्त बिताया, जिसके बाद वो भोपाल लौट आए। शिवराज जब नागपुर में संघ के सह सरकार्यवाह भैयाजी जोशी से मुलाकात कर रहे थे तब प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान का भोपाल में संघ कार्यालय समिधा से बुलावा आ गया था जहां उन्होंने क्षेत्र प्रचारक अरुण जैन से चर्चा की तो दिल्ली में भी मध्यप्रदेश से जुड़े एक बड़े नेता ने झंडेवाला जाकर संघ पदाधिकारियों से विचार विमर्श किया। कुल मिलाकर इन मुलाकातों का महत्व इसलिए और बढ़ जाता है क्योंकि मेनन की रवानगी के लिए अमित शाह के निर्देश पर अरुण सिंह की नंदूभैया के नाम लिखी चिट्ठी मीडिया तक पहुंचाई गई जिसके बाद संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन को दिल्ली की बजाए नागपुर का रुख करना पड़ा जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भी पहुंचे। शिवराज की एक हफ्ते में इस दूसरी नागपुर यात्रा का मकसद सिंहस्थ में होने वाले वैचारिक महाकुंभ की तैयारियों और उसके एजेंडे से जोड़कर प्रचारित किया जा रहा है लेकिन मेनन की भी वहां मौजदूगी कुछ और संकेत देती है जिसे उनकी नई भूमिका में आ रहे पेंच से जोड़कर देखा जा सकता है। शिवराज ने जिस तरह नागपुर में मीडिया के सवाल के जवाब में मेनन की नई भूमिका पर किंतु-परंतु और खड़े किए जा रहे सवाल पर अपनी रजामंदी जािहर की उसके बाद अब सबकी नजर संघ द्वारा लिखी गई उस पटकथा पर केंद्रित होकर रह गई है जिसके अगले पड़ाव को लेकर कयासबाजी शुरू हो गई है। चर्चा का बिन्दू इन दिनों अरविन्द मेनन हैं जिन्हें बेटी बचाओ, स्वच्छता मिशन, आजीवन सहयोग निधि जैसे 21 प्रकल्पों का प्रभार सौंपा गया है लेकिन यहीं पर वो बड़ा सवाल खड़ा होता है जिसने मेनन की चिंता में इजाफा कर दिया तो शिवराज की सहानुभूति भी उनके साथ है। दरअसल मेनन की बदलती भूमिका के साथ संघ को ये फैसला करना है कि अरविन्द मेनन प्रचारक बने रहेंगे या फिर पूरी तरह उनकी सेवाएं बीजेपी को सौंप दी जाएंगी जैसा कि पूर्व में माखन सिंह, कप्तान सिंह और कृष्णमुरारी मोघे के साथ हुआ और इन्होंने अलग-अलग रास्ते से ही सही बीजेपी में रहकर लालबत्ती का सुख हासिल किया। शायद मेनन ये चाहते हैं कि संगठन महामंत्री रहते उन्हें प्रचारक घोषित कर संघ ने जो ठप्पा लगाया था वो कायम रहे जिससे उन्हें भविष्य में सौदान सिंह, बी सतीश और रामलाल की तरह बीजेपी में संघ के नुमाइंदे के तौर पर नए राज्य में नया काम मिलने की संभावनाएं खत्म न हों। प्रदेश में मेनन के जाने के बाद जो परसेप्शन बन रहा है उस पर विराम लगना और लगाना इसलिए जरूरी हो गया है क्योंकि इससे शिवराज और नंदू भी प्रभावित हो रहे हैं। बीजेपी में रहते मेनन के लिए कई विकल्प हैं। ये कहने वाले भी मिल जाएंगे कि उनकी नजर भी कभी प्रदेश अध्यक्ष तो कभी राज्यसभा के साथ संगठन की राष्ट्रीय भूमिका पर भी दूसरे नेताओं की तरह रही है। वह बात और है कि वो शिवराज के साथ बतौर संगठन महामंत्री मिशन 2018 फतेह करने का मानस बना चुके थे। मेनन को जो काम मिला है उसके महत्व को कम नहीं आंका जा सकता क्योंकि सीधेतौर पर उन्हें मोदी सरकार की उन योजनाओं की मॉनिटरिंग का जिम्मा सौंपा गया है जिनके दम पर मोदी दो साल का जश्न मनाने की शुरुआत मध्यप्रदेश से ग्राम उदय से भारत उदय के साथ करने जा रहे हैं जिस पर सीधे पीएमओ की गांव-गांव में नजर होगी। जहां तक बात शिवराज की है तो शिवराज के लिए ये समय जरूर चिंतन और मंथन के साथ नए सिरे से रणनीति बनाने का है कि आखिर मेनन को उनसे दूर ले जाने की वजह क्या है? क्या सिर्फ उनका लंबे समय से संगठन महामंत्री बने रहना है या फिर संघ को मध्यप्रदेश से जो फीडबैक नागौर की प्रतिनिधि सभा में मिला है उसमें अगले चुनाव को लेकर सरकार के सामने कई नई चुनौतियां हैं जिसे मध्यप्रदेश का संगठन गंभीरता से नहीं ले रहा था। शिवराज ने शायद ही कभी संघ की लाइन को चुनौती देने की कोशिश की होगी चाहे फिर वो उनके खुद का सीएम के तौर पर संसदीय बोर्ड की बैठक में चुना जाना और उससे पहले बाबूलाल गौर के चयन के समय अपने दावे को दूर रखना हो। सीएम रहते संघ के एजेंडे को सीधे तौर पर िजन संस्थानों मेें मप्र में लागू किया गया उसमें उन्होंने कभी अपनी पसंद नहीं थोपी और न ही कभी संघ के शीर्ष नेताओं से समन्वय और संवाद कमजोर होने दिया। व्यापमं की बात जरूर अब पुरानी हो चुकी है जिससे संघ की नाराजगी की चर्चा गरम रही है। पिछले करीब दो साल में मोदी के पीएम बनने के बाद लगातार केंद्र से बेहतर तालमेल स्थापित करने के साथ मोदी का प्राथमिकताओं को मप्र में सबसे ज्यादा प्राथमिकता देकर उन्होंने अपने रिश्ते प्रगाढ़ किए हैं ऐसे में सवाल ये खड़ा होता है कि इस मजबूत तिकड़ी से मेनन को दूर कर आखिर संघ और बीजेपी हाईकमान क्या हासिल करना चाहता है। शायद इसके लिए दिल्ली में झंडेवाला के साथ मोदी-शाह तो नागपुर में अगले कुछ दिन की गतिविधियों पर नजर रखनी होगी जिससे कुछ संकेत मप्र को लेकर जरूर मिल सकते हैं।[नया इण्डिया से साभार ]

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मेनन की विदाई के मायने

राकेश अग्निहोत्रीअरविन्द मेनन यानी शिवराज का भरोसेमंद वोे चेहरा जिसके खाते में उपलब्धियों की भरमार और ऐसे में यदि उनकी रवानगी का फरमान दिल्ली से राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा दो लाइन की चिट्ठी के साथ उस वक्त जारी किया जाता है जब कुछ दिन बाद पीएम मोदी मध्यप्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं तो फिर इसकी वजह को लेकर सवाल खड़े होना जितना लाजमी है उतना ही मायने को लेकर एक नई बहस छिड़ना भी तय है। बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक के बाद इस चिट्ठी का मजमून ये संकेत देता है कि मेनन को लेकर फैसला बहुत पहले लिया जा चुका था और जब इसे लागू नहीं किया गया तो फिर हस्तक्षेप अमित शाह ने किया। सवाल मेनन की विदाई के साथ खड़ा होता है कि आखिर उन्हें हटाया गया तो क्यों? क्या किसी गंभीर शिकायत या फिर सुहास भगत की नई इंट्री के मद्देनजर मजबूरी में मध्यप्रदेश से बाहर किया गया...या फिर इस मजबूत कड़ी को कमजोर साबित करने के पीछे कोई और स्िक्रप्ट आने वाले समय में सामने लाई जाएगी..प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद और मिशन सिंहस्थ के पूरा हो जाने के पहले यदि मेनन पर ये बड़ा फैसला सामने लाया गया तो ये क्या संघ का एजेंडा है और इसमें बीजेपी का हस्तक्षेप नहीं चला? चाहे फिर वो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ही क्यों न हों जो पिछले दिनों दिल्ली में शीर्ष नेताओं से मिल चुके तो उनका वैचारिक महाकुंभ के निमंत्रण के बहाने ही सही नागपुर जाना चर्चा का विषय बना। ये सच है कि चौहान कभी नहीं चाहेंगे कि मेनन चुनाव से पहले उनका साथ छोड़ें लेकिन सच सामने है तो फिर नया सवाल ये खड़ा होता है कि 10 साल के मुख्यमंत्री के तौर पर कई नए कीर्तिमान बना चुके शिवराज ने क्या अपने वीटो पॉवर का इस्तेमाल नहीं किया या फिर संघ की सोच को बखूबी समझते हुए उन्होंने अपने हाथ पीछे खींचना मुनासिब समझा। क्या शिवराज के साथ नरेंद्र तोमर ने भी इस मामले में अपने प्रभाव का इस्तेमाल नहीं किया? क्या ये शिवराज से दूरी बनाकर चल रहे उन नेताओं की जीत है जो दिल्ली में रहकर मेनन के खिलाफ पहले से ही मोर्चा खोल चुके थे। यक्ष प्रश्न ये है कि क्या इस फैसले में संघ या फिर शाह ने मोदी को विश्वास में लेकर विशेष दिलचस्पी ली? क्या इसमें प्रदेश के प्रभारी विनय सहस्रबुद्धे की भी अहम भूमिका रही जो मध्यप्रदेश में अपनी उपेक्षा से खासे चर्चा में रहे। क्या सहस्रबुद्धे ने शाह के एजेंडे को आगे बढ़ाया है या फिर संघ के मोहन भागवत और पीएम नरेंद्र मोदी ने ये स्िक्रप्ट खुद लिखी थी, इस पर गौर करना होगा। सवाल ये खड़ा होता है कि क्या इससे बीजेपी का संगठन कमजोर या मजबूत होगा या फिर सत्ता-संगठन का तालमेल भी प्रभावित होगा? संघ के इस फैसले में संदेश क्या शिवराज के िलए भी छुपा है? िजनके बारे में कहा जाता है कि हाईकमान फ्रीहैंड दे चुका है फिर भी कैबिनेट विस्तार नहीं हो पा रहा है। क्या संघ की तीसरी आंख बनकर बीजेपी में इंट्री कर रहे सुहास भगत को लाने के लिए मेनन को हटाया गया या फिर उनकी रवानगी सुनिश्चित करने के लिए भगत आ रहे, ये बहस का मुद्दा बन सकता है लेकिन सभी जानते हैं कि शिवराज इस फैसले से कमजोर भले ही न हों लेकिन मजबूत भी महसूस नहीं कर रहे होंगे। बड़ा सवाल ये है कि क्या कैबिनेट और संगठन का विस्तार मेनन की नई भूमिका को लेकर रुका हुआ था? जिसका रास्ता अब साफ हो जाएगा या फिर बात कुछ और भी है। सवालों की इस फेहरिस्त में कुछ अहम सवाल जरूर खड़े होते हैं जिन पर शिवराज को न सिर्फ समय रहते गौर करना होगा बल्कि सतर्क और सजग रहकर ये समझना होगा कि आखिर सब कुछ ठीक-ठाक था तो ये सि्थति क्यों बनी, जो उनसे मेनन को छीनकर ये संदेश दिया गया कि संगठन में आपको फ्री हैंड नहीं दिया जाएगा चाहे आप सरकार अपनी मर्जी से चलाएं?संघ का एजेंडाआखिर लंबे इंतजार के बाद संघ ने नागौर बैठक के अपने फैसलों में शामिल महत्वपूर्ण बदलाव का संदेश मध्यप्रदेश को दे दिया। 11 मार्च से नागौर में शुरू हुए मंथन के बाद भले ही अमित शाह की नई टीम का सभी को इंतजार है लेकिन मध्यप्रदेश में रुकी पड़ी नंदूभैया की टीम के लिए ग्रीन सिग्नल संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन की विदाई के साथ सामने आ चुका है। पुराने टीम के साथ प्रदेश कार्यकारिणी की हुई बैठक में शायद ही किसी ने सोचा होगा कि सिंहस्थ के पहले मेनन की नई भूमिका तय कर उनकी रवानगी सुनिश्चित कर दी जाएगी। क्षेत्र प्रचारक अरुण जैन ने सोमवार को सामाजिक समरसता के लिए बुलाई गई संघ प्रचारकों की बैठक में सुहास भगत को बीजेपी के नए संगठन महामंत्री बनाए जाने का फैसला जब सुनाया गया तो उससे पहले अमित शाह के निर्णय को राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह की नंदकुमार सिंह चौहान को लिखी चिट्ठी ने पहले ही सस्पेंस खत्म कर इसकी लिखित जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और अरविन्द मेनन को भेज दी थी। संघ ने भले ही राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी में बदलाव को लेकर अभी तक कोई बड़ा संदेश नहीं दिया है लेकिन ये भी सच है कि 5 राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति उसने कर दी है। संघ के सामने मेनन के विकल्प के तौर पर कुछ बाहरी नाम भी थे लेकिन अंतिम फैसला मालवा प्रांत के पराग अभ्यंकर और मध्य भारत के प्रचारक सुहास भगत के बीच लिया जाना था जिसमें सहमति भगत के नाम पर बनाई जा चुकी थी जिनकी जगह सह प्रांत प्रचारक अशोक पौरवाल को प्रांत प्रचारक बनाया गया। संघ के लिए दूसरे राज्यों के मुकाबले मध्यप्रदेश मायने रखता है जहां बीजेपी की 12 साल से सरकार है लेकिन बीजेपी के संगठन पर सत्ता के सामने नतमस्तक होने के गंभीर आरोप लगते रहे हैं। संघ के अपने एजेंडे को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भले ही शिकायत न रही हो लेकिन संगठन की साख पर सवाल ये कहकर खड़े किए गए कि प्रबंधन के युग में कैडर कमजोर तो विचारधारा से कार्यकर्ता भटककर जोड़-तोड़ की राजनीति के लिए गणेश परिक्रमा में ज्यादा रुचि लेने लगा है। शिव-नंदू चौकन्नेअरविन्द मेनन की विदाई से सबसे बड़ा झटका शिवराज सिंह चौहान को लगा होगा ऐसा मानने वाले कम नहीं हैं, क्योंकि पिछले चुनाव में बीजेपी की सत्ता में वापसी में प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर नरेंद्र तोमर से संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन ने कम भूमिका नहीं िनभाई है। शिवराज के साथ अध्यक्ष बदलते रहे तो माखन सिंह और उससे पहले कप्तान सिंह को भी ये कुर्सी छोड़ना पड़ी थी। सह संगठन महामंत्री के तौर पर अरविन्द मेनन से सीनियर होने के बाद भी भगवतशरण माथुर को भी पहले ही प्रदेश की रोजमर्रा की राजनीति से दूर कर दिल्ली भेज दिया गया था। नंदकुमार सिंह चौहान जरूर बड़ी राहत महसूस कर रहे होेंगे कि अब संगठन में उनकी पकड़ मजबूर होगी क्योंकि मेनन का रुतबा और बढ़ता रसूख किसी से छुपा नहीं था। शिवराज सिंह चौहान के जिस वीटो पॉवर के चलते अमित शाह को भरोसे में लेकर नंदूभैया को नई पारी खेलने का मौका पर्दे के पीछे संघ और मोदी ने दिया था शायद उस वक्त ये तय हो गया था कि यदि संघ ने मेनन की नई भूमिका की स्िक्रप्ट लिखी थी तो चौहान का हस्तक्षेप शायद काम न करे। दो चौहान की इस जोड़ी अब मेनन की कमी बीजेपी को कई मोर्चों पर महसूस होगी तो इन दोनों नेताओं के लिए नए सिरे से सुहास भगत से समन्वय बनाना किसी चुनौती से कम नहीं होगा। भगत को भरोसे में लेकर अब जो बड़े फैसले बीजेपी को लेना है उसमें शिवराज के सामने यदि कैबिनेट विस्तार तो नंदूभैया के सामने पदाधिकारियों की नई टीम के साथ कार्यकारिणी का विस्तार सबे ऊपर होगा। इसके बाद ही मिशन-2018 के लिए अब बीजेपी को नए सिरे से शंखनाद करना होगा। देखना दिलचस्प होगा कि मेनन की जमावट के बीच भगत अपनी लाइन या यूं कहें कि संघ के एजेंडे को बीजेपी में कैसे बढ़ाते हैं।मेनन प्लस-माइनसअरविन्द मेनन की विदाई के साथ यदि उनकी उपलब्धियों का आंकलन जरूरी है तो उस वजह को भी लोग तलाशेंगे कि आखिर उन्हें जाना क्यों पड़ा? कहीं ये प्रमोशन की आड़ में डिमोशन तो नहीं? जिन्हें फिलहाल 22 प्रकल्पों की जिम्मेदारी सौंपी गई और अगले चरण में यूपी या दक्षिण के राज्य में उनकी सेवाएं स्थायी की जाएं। संघ के प्रचारक न रहते हुए बीजेपी ने संगठन मंत्री के तौर पर इंदौर ग्रामीण-शहर, उज्जैन, फिर संभाग के बाद महाकौशल के संगठन महामंत्री से आगे बढ़ते हुए संगठन महामंत्री की कुर्सी पर बैठने के बाद संघ द्वारा उन्हें प्रचारक घोषित किया जाना उनकी मजबूत प्रबंधन क्षमता का यदि जीता जागता उदाहरण है तो ये कहने में कोई गुरेज नहीं कि इस मृदु भाषी दक्षिण भारतीय, मेहनती नेता ने कम समय में बीजेपी में पहचान और संघ में अपना दखल बढ़ाया वो दूसरों के लिए किसी मिसाल से कम नहीं लेकिन ये भी सच है कि सरकार में रहते बीजेपी भले ही सत्ता बचाने में सफल रही लेकिन कैडर कमजोर तो सिद्धांत और विचारधारा से समझौता भी बीजेपी ने खूब किए। चाहे फिर वो दूसरे दलों के नेताओं का आयात करना हो या फिर इससे मूल विचारधारा और निष्ठावान कार्यकर्ता की बढ़ती नाराजगी ही क्यों न हो, मेनन के रहते बदलाव के इस दौर में नए प्रयोग खूब देखने को मिले। खुद को बेहतर प्रचारक से ज्यादा मैनेजर साबित कर शिवराज के हर टास्क को अमलीजामा पहनाकर अरविन्द भले ही मुख्यमंत्री के भरोसेमंद बनकर उभरे लेकिन संगठन की पहचान पर सवाल भी खड़े होते रहे हैं। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की तिकड़ी में संगठन महामंत्री की मजबूत कड़ी साबित होते रहे मेनन की विदाई से बीजेपी में खुश होने वाले भी खूब मिल जाएंगे जिनका मानना है कि अनुशासन का डंडा दिखाकर संगठन ने अपने फैसले मंडल से लेकर जिस तरह प्रदेश में थोपे उससे कार्यकर्ताओं का एक बड़ा वर्ग अपने आपको ठगा सा महसूस करने लगा था। पिछले दिनों करीब एक दर्जन पूर्णकालिकों को हटाए जाने के बाद ये बड़ा फैसला मेनन के जाने के साथ सामने आया है। समिधा और दीनदयाल परिसर के बीच की इस अहम कड़ी की तुलना यदि छत्तीसगढ़ के संगठन महामंत्री की होगी जिन्हें हाल ही में लाल बत्ती से नवाजा गया तो फिर मेनन की नई भूमिका पर बहस छिड़ सकती है। सवाल खड़ा होना लाजमी है कि िजस मेनन ने शिवराज को भरोसे में लेकर लाल बत्तियां बांटीं और मंत्री बनवाए क्या वो खुद बीजेपी की सक्रिय राजनीति में अपनी जगह सुनिश्चित करने में रुचि लेंगे या फिर संघ के एजेंडे को राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाएंगे। सवाल ये भी है कि क्या मेनन को भविष्य में राज्यसभा भेजा जा सकता है या मिशन-2018 विधानसभा चुनाव के दौरान फिर उनकी सेवाएं खासतौर से प्रबंधन क्षमता को ध्यान में रखते मध्यप्रदेश के लिए ली जाएंगी जैसा कि पूर्व में कप्तान सिंह, माखन सिंह के साथ हुआ। कप्तान सिंह राज्यों के प्रभारी बनकर अपनी काबिलियत की दम पर राज्यपाल बन चुके हैं तो हाल ही में माखन सिंह को सिंहस्थ की केंद्रीय समिति का अध्यक्ष बनाकर लालबत्ती से नवाजा गया जबकि भगवतशरण माथुर जैसे नेता को आज भी नई भूमिका का इंतजार है। यहां ध्यान रखना होगा कि अरविन्द मेनन के रामलाल से लेकर संजय जोशी से यदि व्यक्तिगत संबंध अच्छे रहे तो प्रभात झा के मुकाबले अध्यक्ष नरेंद्र तोमर से उनका समन्वय बेहतर रहा। भगत पर भरोसासुहास भगत जिनके संगठन महामंत्री के नाम का ऐलान संघ ने भले ही प्रचारकों के बीच कर दिया लेकिन बीजेपी में उनकी नई जिम्मेदारी के लिए सभी को नंदूभैया की नई टीम का इंतजार है। कट्टर संघी, अनुशासन प्रिय, लो प्रोफाइल लेकिन फैसलों में एग्रेसिव नजर आने वाले सुहास भगत के बारे में कहा जाता है कि चाटुकारिता उन्हें बिलकुल पसंद नहीं लेकिन अब उन्हें काम बीजेपी के उन कार्यकर्ताओं से कराना है जो सत्ता के मद में या तो चूर हैं या फिर अपनी उपेक्षा से नाराज। मोहन भागवत को जब सर संघ चालक का दायित्व सौंपा गया था उस समय सुहास को मध्य भारत का प्रांत प्रचारक बनाया गया था। अब जब पीढ़ी परिवर्तन के इस दौर में जब संघ अपना गणवेश बदलने के ऐलान के साथ खुद को वर्तमान परिदृश्य में ढाल रहा है तब भगत बीजेपी को विचारधारा और सिद्धांत की लाइन पर आगे ले जाएंगे। प्रांत प्रचारक के तौर पर बीजेपी की इस की-पोस्ट पर कप्तान सिंह ने जब कमान संभाली थी चुनौती उनके सामने कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फेंकना और उसके बाद उमा भारती को बीजेपी से निकाले जाने के समय संगठन की ताकत पर बीजेपी को एकजुट रखना थी। तो प्रांत प्रचारक से मुक्त हुए सुहास भगत के सामने चुनौती सत्ता में रहते बीजेपी को एक बार फिर सरकार में लाना यानी जो काम अरविन्द मेनन और माखन सिंह ने संगठन महामंत्री रहते किया उसे पूरा करने के साथ बीजेपी संगठन को मूल भावना के साथ सिद्धांत की कसौटी पर खरा उतरकर दिखाना बड़ी चुनौती होगी। क्षेत्र प्रचारक अरुण जैन के मार्फत संघ के एजेंडे में शामिल कई मुद्दों पर सुहास को बीजेपी के अंदर कड़े फैसले करवाना होंगे तो अन्य राज्यों के मुकाबले मध्यप्रदेश की पहचान कायम रखने के लिए भी उन्हें सख्त फैसले लेना होंगे। कैबिनेट का विस्तार और बीजेपी कार्यकारिणी के गठन में उनकी सोच और दखल देखने को मिलेगी तो विधानसभा चुनाव से पहले बड़े नेता के तौर पर उभर चुके सीएम शिवराज सिंह से उन्हें अपना सामंजस्य अब नए सिरे से बनाना होगा। संघ के स्वयंसेवकों और प्रचारकों के बीच से बाहर निकलकर भगत को बदलती भाजपा के उन कार्यकर्ताओं को भरोसे में लेना होगा जिनमें कई ऐसे होंगे जिन्होंने धन-बल के दम पर या फिर गणेश परिक्रमा कर पद हासिल किया है।[नया इण्डिया से साभार ]

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मेनन हुए रुखसत ,भगत नए संगठन मंत्री

मध्यप्रदेश में अब तक संघ और सरकार के बीच संगठन को मजबूती का काम करते रहे अरविंद मेनन की आखिर विदाई हो ही गई। प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री पद पर रहते हुए मेनन ने 2011 से अब तक कई महत्वपूर्ण दौर देखे और सरकार व संघ के बीच परस्पर समन्वय बनाकर खुद की काबिलियत साबित भी की। लेकिन पिछले दो सालों से मध्यप्रदेश बीजेपी में मेनन को लेकर मतभेद शुरू हो गए थे। बीजेपी का एक गुट मेनन को की कार्यप्रणाली की शिकायत लगातार हाईकमान से कर रहा था। नतीजतन मध्यप्रदेश से मेनन की विदाई तय हुई। मेनन की जगह अब सुहास भगत काम देखेंगे। मेनन की कार्यप्रणाली हमेशा विवादों में रही है लेकिन प्रदेशाध्यक्ष और मुख्यमंत्री को वे साध के चलते थे यही वजह रही कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नहीं चाहते थे कि मेनन को मध्यप्रदेश से दूर किया जाए, पर पार्टी आलाकमान मेनन को नई जिम्मेदारी देने का पहले से ही मन बना चुका था। अगले साल उत्तर प्रदेश में चुनाव होने हैं, पार्टी चाहती है कि मेनन यूपी में संगठन को मजबूत करें। शिवराज क्यों नहीं चाहते थे कि मेनन जाएं क्योंकि शिवराज को मेनन उस समय मिले थे, जब वे नए-नए मुख्यमंत्री बने थे और कमजोर थे।- हर ओर से उन्हें असफल साबित करने की कोशिशें हो रही थीं। एेसे में मेनन ने न केवल पार्टी के भीतर शिवराज के लिए मोर्चा संभाला, बल्कि संगठन के स्तर पर भी मजबूती बनाई।- मेनन संभागीय संगठन मंत्री के तौर पर जबलपुर, इंदौर रह चुके थे, ऐसे में उन्हें प्रदेश की नब्ज पता थी। - उसके बाद शिवराज और मेनन की जोड़ी ने तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के साथ मिलकर 2008 का विधानसभा चुनाव बड़े अंतर से जीता। - 2013 का चुनाव भी इसी तिकड़ी ने जीता। अब शिवराज की नजर 2018 के चुनाव पर है। ऐसे में वे मेनन को साथ रखना चाहते थे।मेनन के मनाने पर भी नहीं मानेभाजपा सूत्रों की मानें तो मेनन भी मप्र में डटे रहना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने सुषमा स्वराज से लेकर भाजपा के कई बड़े नेताओं से मुलाकात भी की थी। यहां तक कहा जा रहा था कि मेनन को मप्र में बनाए रखने के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान अपने वीटो पावर का भी उपयोग कर सकते हैं, पर ये सारे कयास सिर्फ कयास ही रह गए।अब कमान सुहास भगत को भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अरविंद मेनन को पार्टी आलाकमान ने पद से हटा दिया है। पार्टी सूत्रों की माने तो मेनन को दिल्ली में नई जिम्मेदारी दी जाएगी। उनकी जगह मप्र में सुहास भगत को दी गई है। समन्वय बैठक में आयोजित की गई बैठक में यह ऐलान प्रांत के प्रचारक अरुण पोड़वाल ने किया । मेनन दिल्ली में 22 प्रकल्प के प्रमुख बनाए जा सकते हैं। पद से हटाए जाने के बाद राजस्थान की जलदाय एवं भूजल मंत्री किरण माहेश्वरी ने मेनन से मुलाकात की। गौरतलब है कि 2011 में माखन सिंह के हटने के बाद मेनन को मप्र में संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई थी। मेनन उसके पहले संगठन सह महामंत्री थे। उस समय उनके अलावा भगवतशरण माथुर भी संगठन सह महामंत्री थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

सिंहस्थ के साथ ब्रांडिंग नमो-शिवाय की

राकेश अग्निहोत्रीसिंहस्थ पर जब देश-दुनिया की नजर है तब शिवराज एक नई मुहिम छेड़ने वाले हैं..जिसका पहला मकसद मोदी सरकार की योजनाओं और उनकी उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार कर दूसरे राज्यों के मुकाबले मध्यप्रदेश को नंबर वन साबित करना है तो साथ में अपनी 10 साल की सरकार की ब्रांडिंग भी सुनिश्चित करना है..रणनीति साफ है कि सिंहस्थ के समय नामी-गिरामी धर्म और आध्यात्मिक गुरु का आना-जाना उज्जैन में लगा रहेगा तो देश के कई वीआईपी के साथ वैचारिक महाकुंभ में कई देशों के नुमांइदे भी शिरकत करने आ रहे हैं..यानी चौहान के लिए यदि ये समय अपनी और मोदी सरकार की ब्रांडिंग की एक अच्छा मौका है तो एक बड़ी चुनौती भी जिसमें उन्हें जनता के बीच ये साबित करना होगा कि दिल्ली में मोदी सरकार जब 2 साल पूरे करेगी तब वो ये सोचने को मजबूर हो कि केंद्र की सरकार यूपीए से न सिर्फ बेहतर, उपयोगी है बल्कि आम और गरीब जनता की हिमायती और हमदर्द भी है..जिसने अच्छे दिन लाने का जो वादा किया था वो शेष तीन साल में सही साबित होगा..तो दूसरी ओर शिव के राज में मध्यप्रदेश का न सिर्फ कायाकल्प हुआ है बल्कि जनता के पास मिशन 2018 का एकमात्र िवकल्प कोई और नहीं, चौहान ही हैं जिनके हर दांव ने विरोधियों को सियासत के मैदान में चारों खाने चित किया है।31 मार्च को होने वाली प्रदेश बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओं को ये संदेश दे दिया जाएगा कि वो अब मोदी और चौहान दोनों सरकार की उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार में जुट जाएं..इसका आगाज यदि 14 अप्रैल को ग्राम उदय और भारत उदय के साथ खुद पीएम मोदी अंबेडकर की जन्मस्थली महू के दौरे के दौरान करेंगे तो मध्यप्रदेश में ये कार्यक्रम 10 दिन तक सीमित न रखते हुए 45 दिन तक चलेगा..जब नरेंद्र मोदी अपने कार्यकाल के 2 साल पूरे करने की ओर बढ़ते नजर आएंगे..सामाजिक समरसता इसका एक मुद्दा होगा तो फोकस केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों के आधार पर ब्रांिडंग पर होगा..अमित शाह पहले ही ये जिम्मेदारी दिल्ली में देशभर के पार्टी के सांसदों को सौंप चुके हैं लेकिन मध्यप्रदेश में अब इस मिशन में विधायक समेत सभी जनप्रतिनिधि और पार्टी के पदाधिकारी समेत छोटे-बड़े कार्यकर्ताओं का कूदना तय है..खुद सीएम हफ्ते में 3 दिन गांव में जाकर पंचायत लगाएंगे तो दूसरे नेता भी रात बिताकर ग्रामीण मतदाताओं का मानस बनाएंगे..सरकार ने प्रचार-प्रसार से जुड़े इस अभियान के लिए विशेष फंड की व्यवस्था की है तो हर मोर्चे पर ब्रांडिंग के सारे विकल्प खोलने का मन बना लिया है..दिल्ली में यदि मोदी-शाह की चिंता सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार नहीं होने की रही है तो इस कमजोर कड़ी को मध्यप्रदेश में दुरुस्त और सही साबित करने के लिए टीम शिवराज ने जो योजना बनाई है उसमें एक बार फिर चीफ सेक्रेट्री से लेकर ग्राम सेक्रेट्री तक गांवों की खाक छानते हुए नजर आ सकते हैं..इससे पहले सीएम ने किसानों की सुध लेने के लिए नौकरशाहों को गांव में भेजा था..पीएम मोदी खुद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मध्यप्रदेश के साथ पूरे देश के आला अफसरों के संपर्क में पहले ही आ चुके हैं..तो मन की बात में आम आदमी द्वारा दिए गए सुझावों का जिक्र कर उन्होंने दूसरे पीएम की तुलना में मतदाताओं के बीच एक अलग ऐसे नेता की छाप छोड़ने को कोशिश की है जो ये साबित करना चाहता है कि योजनाएं थोपी नहीं जाएंगी बल्कि नीचे से मिले फीडबैक और वक्त की जरूरत के हिसाब से बनाई जा रही हैं..ये मौका है शिवराज के लिए कुछ नया करने और दूसरे राज्यों की तुलना में मध्यप्रदेश को कम से कम मोदी की नजर में न सिर्फ बेहतर साबित करने का बल्कि उन्हें ये भरोसा दिलाने का भी कि 12 साल से सरकार में रहते बीजेपी और खासकर 10 साल के सीएम शिवराज के खिलाफ जनता में कोई एंटी इंकम्बैंसी नहीं है..यही नहीं पिछले 2 साल में मोदी सरकार ने जो योजनाएं लांच की हैं उसे मध्यप्रदेश ने गंभीरता से लिया है बल्कि अलग पहचान भी कायम की है..यदि इसमें टीम शिवराज सफल रही तो निश्चित तौर पर नमो-शिवाय की कैमेस्ट्री मिशन 2018 विधानसभा चुनाव में बीजेपी की शिवराज के नेतृत्व में एक बार फिर वापसी कराकर तमाम कयासों और अटकलों पर िवराम लगा सकती है..फिलहाल ये दूर की कौड़ी है और िशवराज के लिए सिंहस्थ के बाद उस मिथक को भी तोड़ने की है जो नेतृत्व परिवर्तन से जुड़ा है..यहां सवाल ये खड़ा होता है कि पिछले दिनों जब झाबुआ लोकसभा चुनाव हारने के बाद शिवराज ने गांव में चौपाल लगाकर जनसंवाद स्थापित किया था तब उन्होंने अपनी ही सरकार के बदलाव का जो मानस बनाया था आखिर वो अभी तक अंजाम तक क्यों नहीं पहुंचा..उस वक्त अधिकारियों ही नहीं, क्षेत्र के विधायकों की निष्िक्रयता और जनता के हितों की अनदेखी की जो शिकायतें सामने आई थीं इस बात की क्या गारंटी है कि वो अब दूर हो गई हैं..और जब शिवराज और उनके सांसद, विधायक और निकाय से जुड़े जनप्रतिनिधि अफसरों के लाव लश्कर के साथ गांव गांव जाएंगे तब ऐसी नौबत देखने को नहीं मिलेगी..सवाल ये भी खड़ा होता है कि सिंहस्थ के दौरान समय निकालकर शिवराज जब इस अभियान के दौरान प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों में प्रवास पर निकलेंगे तब गर्मी जब शबाब पर होगी तो मौसम इनके मिशन को प्रभावित नहीं करेगा..शिवराज भले ही सांसदों के सीधे संपर्क में हों और विधायकों से वन टू वन कर उनकी समस्याओं का समाधान समय रहते यदि सुनिश्चित भी कर देंगे तो क्या उनकी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ क्षेत्र विशेष में अपेक्षाओं को लेकर उपजा आक्रोश क्या खत्म हो जाएगा..सीएम को ये ध्यान रखना होगा कि कांग्रेस की हालत खस्ता है और वो गुटबाजी से बाहर नहीं निकल पा रही इसके बाद भी राहुल के मिशन मनरेगा को कांग्रेस एक नए अभियान के तौर पर लेकर अब उन गांवों पर फोकस करने वाली है जहां टीम शिवराज दोनों सरकारों की ब्रांडिंग के लिए जाने वाली है..देखना दिलचस्प होगा कि मोदी जब 2 साल पूरे करेंगे तब मध्यप्रदेश में सियासी माहौल कैसा बनेगा। क्या मोदी की ब्रांडिंग का फायदा शिवराज को मिलेगा या फिर शिवराज की अपनी छवि और लोकप्रियता मोदी सरकार की ब्रांडिंग का हिस्सा बनेगी जिसके खिलाफ िवरोधी जो दिल्ली में लामबंद हो चुके हैं और उन्हें इंतजार है 5 राज्यों के चुनाव का जिसके ठीक बाद मोदी बतौर पीएम 24 मई 2016 को अपने कार्यकाल के 2 साल पूरे करेंगे...लेकिन उससे पहले 19 मई को सभी 5 राज्यों के चुनाव परिणाम आ चुके होंगे..।(नया इण्डिया से साभार)

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

18 के चुनाव का प्रमुख अस्त्र होगा सोशल मीडिया

मध्यप्रदेश में सोशल मीडिया 2018 के चुनाव के लिए सबसे महत्वपूर्ण अस्त्र साबित होगा ।आम आदमी पार्टी की एक कार्यशाला में वक्ताओं ने कहा कि सच और झूठ का फैसला भी सोशल मीडिया पर तत्काल हो जाता है। आज आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सोशल मीडिया समन्वयक राजेश शर्मा द्वारा मध्य प्रदेश सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया | कार्यक्रम में श्री शर्मा ने कहा कि आज के परिवेश में सोशल मीडिया, अभिव्यक्ति का सबसे सुगम और असरकारक माध्यम है | आज जनता स्वच्छ राजनीती और ओछी राजनीती में फर्क समझने लगी है ऐसे में सूचनाओ और बातो को रखने के लिए अब सोशल मीडिया एक प्रबल माध्यम बनता जा रहा है | उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने में सोशल मीडिया का प्रमुख योगदान रहा है और अब मध्य प्रदेश में होने जा रहे 2018 के चुनाव में भी इसी मीडिया की निर्णायक भूमिका होगी | आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश सोशल मीडिया टीम की प्रशंसा करते हुए श्री शर्मा ने कहा की दिल्ली की ही तर्ज पर मध्यप्रदेश की सोशल मीडिया टीम भी कार्यरत है और प्रदेश सरकार की खामियों व बुराइयों को निडर होकर, कई व्यवधानों के बाद भी जन जन तक पहुचाने का कार्य करती जा रही है | इसी अवसर पर प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी राहुल शर्मा ने अपने उद्बोधन में पार्टी की सोशल मीडिया टीम को कई सुझाव दे कर आव्हान करते हुए कहा कि आगामी 2018 के चुनाव के लिए अब तैयार होने का वक्त आ गया है | इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व प्रदेश सचिव अक्षय हुँका ने अपने उद्बोधन में प्रदेश सोशल मीडिया के बढ़ते कदम पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा की 2018 में आम आदमी की सरकार बनने में सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका होने जा रही है, आम आदमी, सोशल मीडिया की परिचर्चाओ में शामिल होने लगा है और उसे गंभीरता से भी ले रहा है, ये जनता के जागरूक होने का एक सुन्दर संकेत है |

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

18 के चुनाव का प्रमुख अस्त्र होगा सोशल मीडिया

मध्यप्रदेश में सोशल मीडिया 2018 के चुनाव के लिए सबसे महत्वपूर्ण अस्त्र साबित होगा ।आम आदमी पार्टी की एक कार्यशाला में वक्ताओं ने कहा कि सच और झूठ का फैसला भी सोशल मीडिया पर तत्काल हो जाता है। आज आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सोशल मीडिया समन्वयक राजेश शर्मा द्वारा मध्य प्रदेश सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया | कार्यक्रम में श्री शर्मा ने कहा कि आज के परिवेश में सोशल मीडिया, अभिव्यक्ति का सबसे सुगम और असरकारक माध्यम है | आज जनता स्वच्छ राजनीती और ओछी राजनीती में फर्क समझने लगी है ऐसे में सूचनाओ और बातो को रखने के लिए अब सोशल मीडिया एक प्रबल माध्यम बनता जा रहा है | उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने में सोशल मीडिया का प्रमुख योगदान रहा है और अब मध्य प्रदेश में होने जा रहे 2018 के चुनाव में भी इसी मीडिया की निर्णायक भूमिका होगी | आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश सोशल मीडिया टीम की प्रशंसा करते हुए श्री शर्मा ने कहा की दिल्ली की ही तर्ज पर मध्यप्रदेश की सोशल मीडिया टीम भी कार्यरत है और प्रदेश सरकार की खामियों व बुराइयों को निडर होकर, कई व्यवधानों के बाद भी जन जन तक पहुचाने का कार्य करती जा रही है | इसी अवसर पर प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी राहुल शर्मा ने अपने उद्बोधन में पार्टी की सोशल मीडिया टीम को कई सुझाव दे कर आव्हान करते हुए कहा कि आगामी 2018 के चुनाव के लिए अब तैयार होने का वक्त आ गया है | इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व प्रदेश सचिव अक्षय हुँका ने अपने उद्बोधन में प्रदेश सोशल मीडिया के बढ़ते कदम पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा की 2018 में आम आदमी की सरकार बनने में सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका होने जा रही है, आम आदमी, सोशल मीडिया की परिचर्चाओ में शामिल होने लगा है और उसे गंभीरता से भी ले रहा है, ये जनता के जागरूक होने का एक सुन्दर संकेत है |

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

भारत माता की जय बोलने में भी तकलीफ

100 करोड़ का वेंचर केपिटल फंड बनेगा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सौ करोड़ रूपये का वेंचर केपिटल फंड बनाया जायेगा। इसमें कौशल संपन्न नवाचारी युवाओं को अपनी कंपनी बनाने के लिये लिये मदद मिलेगी। सरकार भी उनकी कंपनी में निवेश करेगी। ''बंसलोत्सव-2016'' में युवाओं को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि जिनके पास नया सोचने की क्षमता है उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है।श्री चौहान ने कहा आज कुछ लोगों को भारत माता की जय बोलने में भी तकलीफ होती है। उन्होंने कहा कि देश के युवा देशभक्त हैं और वे देश को कभी कमजोर नहीं होने देंगे। श्री चौहान ने युवाओं से आव्हान किया कि वे प्रधानमंत्री के ''मेक इन इंडिया'' और ''डिजिटल इंडिया'' के सपनों को साकार करें। उन्होंने कहा कि युवाओं में प्रतिभा, क्षमता और ऊर्जा है। उन्होंने युवाओं का आव्हान किया कि वे स्वयं को कमजोर नहीं समझें और अपने प्रदेश और देश के लिये काम करें।मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश अब पिछड़ा राज्य नहीं रहा। इसकी विकास दर दो अंको में बनी हुई है और कृषि वृद्धि दर देश में सबसे ज्यादा है। उन्होंने कहा कि बिजली और सिंचाई के मामलों में प्रदेश आगे निकल गया है। विदेशी निवेश आ रहा है। पीथमपुर में जापान इंडस्ट्रियल टाउनशिप बन रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा कॉन्ट्रेक्टर योजना और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की चर्चा करते हुये कहा कि युवा सिर्फ नौकरी माँगने वाले नहीं नौकरी देने वाले बनें। सरकार उनकी पूरी मदद करेगी। मध्यप्रदेश में युवाओं का भविष्य उज्ज्वल है।इस अवसर पर बंसल समूह के चेयरमेन अनिल बंसल, राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति पीयूष त्रिवेदी, संचालक तकनीकि शिक्षा आशीष डोंगरे, सुनील बंसल और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने प्रतिभावान विद्यार्थियों और विभिन्न कंपनियों में नवनियुक्त युवाओं को सम्मानित किया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

अंबेडकर महाकुम्भ में आएंगे मोदी

संविधान निर्माता बाबा साहेब अम्बेडकर की 125वीं जयंती पर 14 अप्रैल को अम्बेडकर नगर महू में आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल होंगे। बाबा साहब अम्बेडकर के जन्म स्थली महू में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी राज्य शासन द्वारा अम्बेडकर महाकुंभ किया जायेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहाँ प्रधानमंत्री श्री मोदी की यात्रा तथा अम्बेडकर महाकुंभ की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री ज्ञान सिंह, मुख्य सचिव अंटोनी डिसा और पुलिस महानिदेशक सुरेन्द्र सिंह भी उपस्थित थे।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अम्बेडकर महाकुंभ की सभी तैयारियाँ समय से पूरी की जाये। बाबा साहेब अम्बेडकर के जन्मदिवस पर महू आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ध्यान रखा जाये। श्रद्धालुओं के भोजन तथा आवास की व्यवस्था की जाये। अम्बेडकर नगर महू को हर वर्ष की तरह नागरिकों की सहयोग से सजाया जाये। अम्बेडकर स्मारक पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ की जाये। आयोजन के दौरान सुरक्षा तथा अन्य व्यवस्थाएँ चाक-चौबन्द हो। व्यवस्थाओं में अशासकीय संगठनों और नागरिकों का सहयोग भी लिया जाये।बताया गया कि प्रधानमंत्री मोदी अम्बेडकर स्मारक पर पहुँच कर श्रद्धा-सुमन अर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी श्रद्धालुओं को संबोधित भी करेंगे। इस भव्य समारोह में अन्य स्थानों के अलावा बड़ी संख्या में प्रदेश भर के श्रद्धालु शामिल होंगे।बैठक में अम्बेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति सहित इंदौर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी तथा अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

केंद्र ने टाइगर बजट भी काटा

केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद लगातार राज्य सरकार को मिलने वाली राशि में लगातार कटौती का क्रम जारी है। केंद्र सरकार ने अब टाईगर रिजर्व मद में मिलने वाली राशि में 32 करोड़ की कटौती कर दी है। जिसके चलते वन महकमे में चिंता के हालात बन गए हैं। केंद्र से कम राशि मिलने की वजह से राज्य सरकार ने भी इस मद की राशि कम कर दी है। यह राशि ऐसे समय कम की गई है जबकि राज्य में लगातार टाइगरों की संख्या में वृद्धि हो रही है।आचार संहिता की डोर से बंधे होने की वजह से महकमें के आला अफसर बजट कटौती का खुलकर विरोध नहीं कर पा रहे है पर उनके चेहरे में चिंता की लकीरें स्पष्ट दिखाई देती है। सूत्रों ने बताया कि टाइगर रिजर्व के लिए केंद्र से मिलने वाली राशि में 32 करोड़ रुपए की कटौती की गई है। पिछले वर्ष तक केंद्र से लगभग 70 करोड़ रुपए वन्य प्राणियों के प्रबंधन और संवर्धन के लिए मिले थे। केंद्र की कटौती के साथ-साथ प्रदेश सरकार ने भी बजट देने में कंजूसी बरती है। वित्त मंत्री ने तो वन विभाग के मद से ही 100 करोड़ की कटौती करने का ऐलान सदन में कर चुके है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में प्रमुख तौर पर छह टाइगर रिजर्व हैं। इनमें पन्ना, बांधवगढ़, पेंच, कान्हा, सतपुड़ा व संजय टाइगर रिजर्व शामिल हैं। प्रदेश सरकार को सभी टाइगर रिजर्व में बाघों के संरक्षण के नाम पर एनटीसीए भारत सरकार से लगभग 100 करोड़ रुपए दिलवाती रही है। नए साल 2016-17 के लिए केंद्र से पिछले साल की तुलना में 40 प्रतिशत बजट में कटौती की है। साथ ही एक शर्त यह भी है कि केंद्र से मिलने वाला बजट तब मिलेगा, जब 60 प्रतिशत राशि प्रदेश सरकार देगा। गौरतलब यह है कि प्रदेश सरकार ने नये वित्तीय वर्ष में पहले ही 100 करोड़ रुपए का बजट कम कर दिया। वित्त विभाग द्वारा बजट में 100 करोड़ की कटौती किए जाने पर वन विभाग के आला अफसरों ने कोई आश्चर्य नहीं व्यक्त किया, क्योंकि अपर मुख्य सचिव एपी श्रीवास्तव और जंगल महकमे के बीच पहले से ही छत्तीस का आकड़ा है। इसके अलावा वन विभाग ने करीब 32 करोड़ रुपए की मांग तो रिजर्व फारेस्ट में रहने वाले वनवासियों के पुनर्वास के लिए थी, लेकिन एनटीसीए ने कटौती करते हुए चार रिजर्व के संरक्षण प्रस्तावों को ही खारिज कर दिया है। इनमें पेंच, पन्ना,संजय व बांधवगढ़ जैसे प्रमुख टाइगर रिजर्व शामिल हैं।75 करोड़ की चपतवायरलैस संचालन की फीस 15 करोड़ बकायापालपुर कूनो का दायरा बढ़ाने के लिए 60 करोड़ की आवश्यकातसूचना तंत्र लगभग ध्वस्तमुखबिरी तंत्र के लिए 10 लाख की आवश्यकतावन्य प्राणियों की तस्करी करने वालों के खिलाफ विस्तृत मुहिम के लिए धन की दरकारइनका कहना हैबजट में कटौती तो हुई पर प्राथमिकता के आधार पर खर्च करेंगे।रवि श्रीवास्तव, मुख्य वन्य प्राणी अभिरक्षक

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

कांग्रेस में घमासान

अरुण यादव करेंगे कार्यकारिणी का विस्तारमध्यप्रदेश में कांग्रेस नेतृत्व के प्रतिबढ़ रहे असंतोष एवं अपनी कुर्सी पर खतरा भांपते हुए अरुण यादव जल्द ही कार्यकारिणी का विस्तार करने की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें पार्टी के सभी बड़े नेताओं के समर्थकों को समायोजित कर असंतोष को थामने का प्रयास किया जाएगा। दरअसल जिस तरह से बीते कुछ दिनों में वरिष्ठ नेता कमलनाथ को प्रदेश की कमान सौंपे जाने की मांग उठ रही है, उसके बाद श्री यादव कार्यकारिणी के विस्तार को लेकर सक्रिय नजर आने लगे हैं। हाल ही में विधानसभा में कार्यवाहक नेता प्रतिपक्ष बाला बच्चन ने भी श्री नाथ को प्रदेश की कमान सौंपी जाने की मांग सार्वजनिक रूप से की है जिसका समर्थन अधिकांश पार्टी विधायकों ने भी किया।बाला बच्चन का कहना है कि कमलनाथ ने समर्थन किया है। बाला बच्चन का कहना है कि कमलनाथ के नेतृत्व मेें ही कांगे्रस मध्यप्रदेश में अगला चुनाव जीत सकेगी। बाला बच्चन की यह मांग सार्वजनिक होते ही कांगे्रस के विधायकों एवं कमलनाथ समर्थकों ने कमलनाथ को प्रदेश कांगे्रस की बागडोर सौंपे जाने की तेज मुहिम चला दी है, जिस कारण कांगे्रस नेताओं में सक्रियता बढऩे लगी है। अपने खिलाफ बढ़ रहे असंतोष को भांपते हुए प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव भी सक्रिया हो गए हैं और वे दिल्ली पहुंच गए हैं, जहां उन्होंने प्रदेश के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा है। सूत्रों के अनुसार वरिष्ठ नेताओं से चर्चा में अरुण यादव ने अपनी कार्यकारिणी के विस्तार के संकेत दिए हैं। उन्होंने तीनों वरिष्ठ नेताओं से पदाधिकारी बनाए जाने वाले समर्थकों के नाम भी मांगे हैं। इस संबंध में यादव प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महामंत्री मोहन प्रकाश से भी चर्चा कर सकते हैं। अरुण यादव द्वारा बनाई गई टीम को लेकर प्रदेश के कांग्रेसजनों में असंतोष छा रहा है, बीच में कार्यकारिणी के विस्तार की चर्चा भी शुरू हुई थी, लेकिन अरुण यादव ने अपनी टीम के विस्तार में रुचि नहीं ली। अब अपने खिलाफ बढ़ रहे असंतोष को रोकने के लिए अरुण यादव ने अपनी टीम का विस्तार करने की पहल शुरू की है। अब जब भी प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी बनेगी उसमें सभी वरिष्ठ नेताओं के समर्थकों को मौका दिया जाएगा।इसी के साथ 6 जिलों के कांग्रेसाध्यक्षों की नियुक्तियां भी हो सकती हैं, जो लंबे समय से रुकी पड़ी थीं जिनमें भोपाल (शहर) रायसेन, जबलपुर (शहर) शामिल है। भोपाल शहर और रायसेन में वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी के समर्थकों को मौका दिया जा सकता है। मैहर विधानसभा के उपचुनाव में कांगे्रस की पराजय के बाद प्रदेश कांग्रेस में नए नेतृत्व की मांग उठने लगी , जो अब कांग्रेस विधायकों द्वारा चलाई गई मुहिम से और तेज हो गई है।एक वजह यह भीमप्र की राजनीति में वर्ष 1980 के बाद अर्जुन सिंह, कमलनाथ, विद्याचरण शुक्ल, माधवराव सिंधिया का दबदवा रहा। 1993 के बाद मप्र में अर्जुन सिंह, कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, श्रीनिवास तिवारी तथा माधवराव सिंधिया के प्रभाव से कांगे्रस संगठन चलता रहा। 1993 से 2003 तक कमलनाथ, दिग्विजय सिंह की जोड़ी प्रदेश में काफी मजबूत हो गई। अर्जुन सिंह और माधवराव सिंधिया की नई पार्टी बना लेने से कांगे्रस संगठन में उनका प्रभाव कम हुआ। 2003 में विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस की अप्रत्याशित करारी हार के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दस वर्ष के संन्यास की घोषणा कर अपने समर्थकों को मझधार में छोड़ दिया। अर्जुन सिंह और कमलनाथ केंद्र में मंत्री बन गए। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं होने से अर्जुन सिंह तथा कमलनाथ की सक्रियता प्रदेश में काफी कम हो गई। माधवराव सिंधिया के निधन के बाद उनका गुट भी प्रदेश में वर्षों अपेक्षित रहा, जिसके कारण मप्र के कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी धीरे-धीरे निष्क्रिय होते चले गए।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

विजयवर्गीय ,सहस्त्रबुद्धे जाएंगे राजयसभा

अनिल दवे ,चंदर मित्रा लगे जोड़तोड़ में राकेश अग्निहोत्रीराज्यसभा के लिए मप्र से खाली हो रही तीन सीटों के लिए दावेदार जोड़-तोड़ में जुट गए हैं। बीजेपी के खाते में जाने वाली दो सीटों पर जिनकी नजर है, उन्हें भरोसा है कि उनका संघ कनेक्शन उनकी दावेदारी को पुख्ता करेगा तो कांग्रेस के हिस्से में आने वाली एक सीट को लेकर जरूर कइयों की नजर टिकी है जो या तो चुनाव हार चुके हैं या फिर खुद को सोनिया-राहुल का करीबी मानते हैं। यहां सवाल खड़ा होना लाजमी है कि मप्र की इन तीन सीटों पर दोनों दलों के हाईकमान का हस्तक्षेप कहीं प्रदेश के नेताओं के अरमानों पर पानी फेरकर अपनी पसंद तो नहीं थोप देगा। 29 जून 2016 को राज्यसभा के जिन तीन सांसदों का कार्यकाल खत्म हो रहा है उनमें अनिल दवे, चंदन मित्रा और विजयलक्ष्मी साधो शामिल हैं। इसके बाद 2 अप्रैल 2018 में 5 और 2020 में 3 सीटें खाली होना है इसलिए फिलहाल मारामारी ज्यादा रहेगी। मप्र से राज्यसभा में जाने वाले नेताओं की जो फेहरिस्त नजर आती है उसमें अनुभवी लेकिन चुनाव हारने वाले नेताओं की संख्या ज्यादा है। ऐसे में बीजेपी की 2 और कांग्रेस की 1 सीट के लिए उम्मीदवारों के दावों पर यदि गौर किया जाए तो पहले इन राज्यसभा सांसदों की एक और पारी की गुंजाइश को टटोलना होगा। सबसे पहले बात यदि अनिल दवे की होगी तो वो 6 साल का कार्यकाल पूरा करने से पहले खाली हुई सीट पर करीब आधा कार्यकाल भी बतौर राज्यसभा सदस्य पूरा कर चुके हैं। बीजेपी में लगातार राज्यसभा में 2 बार तक भेजे जाने की व्यवस्था बनाई गई थी। ऐसे में उन्हें तीसरी पारी के लिए कड़ी मशक्कत करना पड़ेगी क्योंकि दो बार वे सदन के सदस्य रह चुके हैं। उनके लिए अच्छी बात ये है कि कार्यकाल पहली बार का अधूरा था। संघ की पृष्ठभूमि वाले इस नेता ने बीजेपी की सरकार बनाने में चुनाव प्रबंधन की जो कमान संभाली उसकी जरूरत शिवराज और उनकी सरकार को 2018 में महसूस होगी ऐसे में शिवराज का वीटो ही नहीं मोदी-शाह की पसंद बनना दवे के लिए जरूरी हो जाएगा। अनिल दवे की काट यदि कोई हो सकता है तो वो संघ की पृष्ठभूमि से जुड़े अमित शाह के माधव राष्ट्रीय महामंत्री राम माधव हो सकते हैं जिन्हें राज्यसभा में भेजने के फैसले में पर्दे के पीछे ही सही यदि संघ लेता है तो फिर दूसरे दावेदारों को नए सिरे से सोचना होगा। राम माधव के बीजेपी में जाने और राष्ट्रीय महामंत्री बनने से पहले मध्यप्रदेश आना-जाना खूब रहा है और शिवराज के लिए संघ की इस पसंद को नजरअंदाज करना आसान नहीं होगा। वैसे भी राज्यसभा के फैसले संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति करते हैं। दावेदारों में सबसे बड़ा नाम कैलाश विजयवर्गीय का भी तय है।कैलाश की नजर भले ही एमपी पर टिकी हो लेकिन उन्होंने अभी तक विधायक पद से इस्तीफा नहीं दिया है। वो उमा भारती, बाबूलाल गौर और शिवराज सिंह चौहान की कैबिनेट में भी रह चुके हैं। शाह की टीम में नंबर 2 और सबसे मजबूत और सुर्खियों में रहने वाले कैलाश को शाह के मार्फत ही सही मोदी का आशीर्वाद हासिल करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। बशर्ते वो खुद रुचि लें। विजयवर्गीय इन दिनों बीजेपी में कट्टर हिन्दुत्व के पैरोकार और संघ के चहेतों में शुमार नेता बनकर उभरे हैं जो पश्चिम बंगाल के प्रभारी हैं जहां जल्द विधानसभा के चुनाव होना हैं। पश्चिम बंगाल से ही ताल्लुक रखने वाले पत्रकार-राजनेता चंदन मित्रा का कार्यकाल खत्म हो रहा है ऐसे में बीजेपी को इनके बारे में सोचना होगा कि राज्यसभा में इस चुनाव के मद्देनजर वो कितने उपयोगी हैं। कभी आडवाणी की पसंद के तौर पर संसद में बैकडोर इंट्री के लिए चंदन मित्रा को मप्र से चुना गया था। बीजेपी से एक और दावेदार मप्र के प्रभारी और अमित शाह की टीम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे की दावेदारी को भी हल्के में नहीं लिया जा सकता है जो नितिन गडकरी की पसंद हैं। संघ से जुड़े रहे। सहस्रबुद्धे ने सांसद, मंत्रियों और विधायकों के प्रशिक्षण में बड़ी भूमिका निभाते हुए एक नई पौध को अनुभवी और ऊर्जावान बनाया है। यानी कह सकते हैं कि राज्यसभा की 2 सीटों के लिए 4 बड़े दावेदार अनिल दवे, राम माधव, कैलाश विजयवर्गीय और विनय सहस्रबुद्धे भले ही बीजेपी की राजनीति कर रहे हों लेकिन वो आज जिस मुकाम पर भी हैं उसमें संघ का बड़ा और अहम रोल रहा है। देखना दिलचस्प होगा कि 4 महीने बाद संसद की बैकडोर इंट्री के लिए इन चार नेताओं का संघ कनेक्शन आखिर क्या गुल खिलाता है। क्योंकि कैलाश विजयवर्गीय और अनिल दवे प्रदेश इकाई की पसंद होंगे तो विनय सहस्रबुद्धे और राम माधव हाईकमान की पसंद बनकर सामने आएं तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए। वह बात और है कि जून नजदीक आने तक बीजेपी में दूसरे फेरबदल भी देखने को मिल सकते हैं।कांग्रेस में साधो की सीट पर सामने आ रहे हैं तीन दावेदारजहां तक बात कांग्रेस की विजयलक्ष्मी साधो का कार्यकाल खत्म होने पर उनके विकल्प की है तो 3 नामों का चर्चा में आना तय है। यदि विजयलक्ष्मी को दूसरी पारी का मौका नहीं मिला तो फिर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, कांग्रेस महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और टीम राहुल में गहरी पैठ बना चुकी शोभा ओझा के साथ सीनियर एडवोकेट विवेक तन्खा में से किसी एक की लॉटरी खुल सकती है। फिलहाल कांग्रेस के एजेंडे में दलित राजनीति जिस तरह सबसे ऊपर नजर आ रही है उसके बाद विजयलक्ष्मी को लेकर हाईकमान को सौ बार सोचना होगा लेकिन ये भी सच है कि प्रदेश की राजनीति से उन्होंने लगभग दूरी बना रखी है। साधो के विकल्प के तौर पर यदि महिला का दावा बना तो शोभा ओझा लेकिन 10 जनपथ के करीबी सुरेश पचौरी के दावे को भी नकारा नहीं जा सकता क्योंिक दिग्विजय सिंह और सत्यव्रत जैसे राज्यसभा में पहले ही भेजे जा चुके हैं तो कमलनाथ और सिंधिया के साथ कांतिलाल भूरिया जैसे दिग्गज लोकसभा में पहुंच चुके हैं। राहुल गांधी की नई टीम में यदि अरुण यादव को एमपी से दिल्ली ले जाया जाता है तो उन्हें भी राज्यसभा में भेजकर संतुष्ट किया जा सकता है। लेकिन दिग्विजय सिंह की पसंद जो शिवराज को घेरने के लिए व्यापमं की लड़ाई लंबे समय से लड़ रहे हैं विवेक तन्खा पर भी कांग्रेस गौर कर सकती है जिनकी कोशिश एक बार सफल नहीं हुई थी। वह बात और है कि इन दिनों विवेक तन्खा की शिवराज से भी दूरियां कम हुई हैं।साभार बिच्छू डॉट कॉम ]

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

शिवराज ने कहा अभी और काम करना है

जन्म दिन पर CM का आह्वान संगठन- सरकार मिलकर सेवा में जुटेमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अपने जन्म दिन पर कहा कि जनता के लिए अभी और काम करने की जरुरत है। इसलिए उस पर सरकार काम कर रही है। अच्छी बात यह है कि सरकार के साथ ही भाजपा का संगठन भी आज सेवा दिवस के रुप में मना रहा है। सत्ता और संगठन एक साथ काम कर जनता ही सेवा में जुटे हुए हैं। मानव सेवा हम सबका धर्म है। यह बात उन्होंने युवा सदन में हूजुर पंचायत को पानी के टेंकर सौंपने के दौरान की। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उनका 50 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। मोदी ने कहा कर्मठ शिवराज को बधाई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्विटर के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को जन्मदिन की बधाई दी।प्रधानमंत्री ने लिखा कि मध्यप्रदेश को विकास की नई उंचाईयों तक ले जाने वाले कर्मठ व कर्मयोगी मुख्यमंत्री, मेरे मित्र शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आज सेवा से जुड़े हुए कार्यक्रमों में ही शामिल हुए। भोपाल के मानस भवन में वे पत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ पहुंचे। यहां उन्होंने कुष्ठ रोगियों को भोजन पात्र, गरीब महिलाओं को सिलाई मशीन और दिव्यांगों को बैसाखी बांटी। मुख्य कार्यक्रम जिला भाजपा द्वारा मानस भवन में हुआ। जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान, महामंत्री अरविंद मेनन, सांसद आलोक संजर, महापौर आलोक शर्मा, बीडीए अध्यक्ष ओम यादव, पूर्व महापौर कृष्णा गौर सहित कई नेता शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने यहां विकलांगों को साइकिल भेंट की और जरूरतमंदों को सिलाई मशीन भी बांटी, इसके बाद मुख्यमंत्री अनाथ आश्रम पहुंचे जहां उन्होंने बच्चों को कपड़े भेंट किए। मुख्यमंत्री ने महापौर आलोक शर्मा के साथ वृद्धाश्रम पहुंच कर पलंग भेंट किए। इससे पहले आज सुबह मुख्यमंत्री विदिशा से भोपाल के युवा सदन पहुंचे। यहां पर बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान, संगठन महामंत्री अरविंद मेनन, महापौर आलोक शर्मा, बीडीए चेयरमैन ओम यादव, पूर्व महापौर कृष्णा गौर मौजूद थे।शिवराज ने जताया आभार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम के बधाई संदेश पर रिट्वीट करते हुए अपना आभार जताया। मुख्यमंत्री ने लिखा कि माननीय प्रधानमंत्री जी आपकी शुभकामनाओं के लिए आभार। आपकी शुभेच्छाओं से और बेहतर कार्य की हमें नव ऊर्जा मिली है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

यात्रा में क्रिकेट खेल रहे हैं अरुण यादव

म.प्र. कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण यादव आजकल मौका मिलते ही चौक मरने की जुगत में नजर आते हैं ,लेकिन सवाल यह है कि क्या वे मैदान में चौके मारकर शिवराज सिंह सरकार के खिलाफ जनमत बना पाएंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष इन दिनों प्रदेश के धुंआधार दौर पर हैं। उनके दौरे का मुख्य मकसद शिवराज सरकार के खिलाफ माहौल बनान है। वे बीजेपी सरकार के खिलाफ कितना लोगों को आंदोलित कर पाएंगे यह तो वक्त बताएगा लेकिन अपनी यात्रा में वे क्रिकेट खेलते जरूर नजर आ रहे है। काल यादव विधायक जयवर्धन सिंह के साथ टीकमगढ़ में अपनी जनविश्वास पदयात्रा के दौरान 15 कि. मी. चले । यात्रा का शुभारम्भ ग्राम खिरिया में महादेव की पूजा के साथ किया। यात्रा के दौरान यादव ने ग्राम करमाई में ग्रामीणों के साथ लोकसंगीत का भी आनंद लिया। पांडेर में कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने यादव का तुलादान किया।इसके उपरांत यादव ने पांडेर की सभा को संबोधित किया। ग्राम पहाड़ी तिलवारन में ग्रामीणों के साथ क्रिकेट खेला। ग्राम कुण्डेश्वर में यादव ने कार्यकर्ताओं सम्मान किया। यहीं पर यादव समाज द्वारा श्री यादव का सम्मान किया गया ।15 कि. मी. की जनविश्वास पदयात्रा के दौरान जहाँ यादव ने सतत् आमजनों की समस्याएं सुनीं और प्रदेश सरकार की विफलताओं को भी उजागर किया। विभन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं के साथ ही ग्रामीणों ने भी यादव का स्वागत किया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

एमपी - चीनी भाई भाई

उद्योग क्षेत्र में चीन और मध्यप्रदेश के मिलकर काम करने की संभावनाएँमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि चीन और मध्यप्रदेश के उद्योग क्षेत्र में साथ काम करने की भरपूर संभावनाएँ हैं। धार जिले के पीथमपुर में दक्षिण एशिया के देशों की कंपनियों के लिये विशेष क्षेत्र बनाया गया है। श्री चौहान चीन के हेनान प्रांत के वाइस गवर्नर झाओ जिआनचई के नेतृत्व में चीन के निवेशकों के प्रतिनिधि-मंडल से चर्चा कर रहे थे।श्री चौहान ने कहा कि हेनान प्रांत और मध्यप्रदेश में कई समानताएँ हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारिक संबंधों के अलावा सांस्कृतिक संबंधों को भी मजबूत बनाना चाहिये। दोनों प्रदेश कृषि प्रधान हैं और दोनों की विकास दर लगभग समान है। उन्होंने चीन के प्रतिनिधि-मंडल को बताया कि मध्यप्रदेश खाद्य प्र-संस्करण, सूचना प्रौद्योगिकी और ऑटोमोबाइल क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह भारत का तेजी से आगे बढ़ता राज्य है। श्री चौहान ने चीनी प्रतिनिधि-मंडल को इंदौर में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में भाग लेने के लिये आमंत्रित किया।श्री झाओ ने कहा कि चीन उद्योग क्षेत्र में निवेश करने का इच्छुक है। उन्होंने मुख्यमंत्री को हेनान में आयोजित निवेशकों के सम्मेलन में चीन आने का आमंत्रण दिया। प्रतिनिधि-मंडल में हेनान प्रांत के वाणिज्य विभाग के डायरेक्टर जनरल श्री जिआच जिनमिओ, हेनान प्रांत के ट्रांसपोर्ट विभाग के डायरेक्टर जनरल झांग किआंग, विदेश विभाग के डिप्टी डायरेटर जनरल यांग वेबिन शामिल थे। राज्य सरकार की ओर से उद्योग मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, प्रमुख सचिव उद्योग मोहम्मद सुलेमान, सचिव मुख्यमंत्री विवेक अग्रवाल और ट्रायफेक के प्रबंध संचालक डी.पी. आहूजा उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

घर बनाना और खरीदना महंगा हुआ ,हर चीज के बढ़ेंगे दाम

मध्यप्रदेश बजट मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री जयंत मलैया ने शुक्रवार को विधानसभा में प्रदेश का बजट पेश किया. बजट 2016-17 में सरकार ने अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए कई वस्तुओं पर टैक्स बढ़ाया। पेट्रोल-डीजल पर टैक्स फिक्स करने के बाद सरकार द्वारा लग्जरी चीजों पर लगा टैक्स भी बढ़ा दिया गया है. वैट को पांच प्रतिशत से बढ़ाकर 14 प्रतिशत किया गया है, जिससे 10 हजार रुपए से ज्यादा कीमत की साइकिल, गैस-गीजर जैसी चीजें महंगी हो जाएंगी। हालांकि, जरूरत की वस्तुओं पर कर का बोझ नहीं बढ़ाया गया जो आम जनता के लिए सुकून की बात है। मध्यप्रदेश बजट 2016-17 : पढ़ें, क्या हुआ महंगा और क्या हुआ सस्ताप्लास्टिक की वस्तुएं महंगीराज्य सरकार ने पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली वस्तुओं पर टैक्स बढ़ाने का निर्णय लिया है. ऐसे प्रोडक्ट्स जो प्लास्टिक से बने हैं उन पर कर बढ़ाकर सरकार लोगों के बीच इन चीजों के उपयोग को घटाना चाहती है. दूसरी ओर ऐसी वस्तुएं जिनसे पर्यावरण को हानी नहीं पहुंचती उन पर टैक्स की दरों को घटाया गया है। घर और जमीन खरीदना हुआ महंगाएमपी में अब घर का सपना देखना महंगा हो गया है. सरकार ने 2016-17 के बजट में स्टांप शुल्क भी बढ़ा दिया गया है, जिससे घर और जमीन की कीमतों में इजाफा होगा. दूसरी ओर मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत घर लेने वाले श्रमिकों को स्टांप शुल्क में छूट दी गई है। ऑनलाइन शॉपिंग हुई महंगीइन दिनों मध्यप्रदेश में भी ऑनलाइन शॉपिंग का ट्रेंड बढ़ गया है. लेकिन इससे प्रदेश सरकार को किसी तरह का कोई फायदा नहीं पहुंच रहा है, उल्टा कारोबारियों को नुकसान हो रहा है, जिससे सरकार को राजस्व में नुकसान हो रहा है। ऐसे में अब सरकार ने ऑनलाइन शॉपिंग पर भी टैक्स लगाने का फैसला किया है. जिस वजह से अब लोगों को घर बैठे मिल रहा सामान महंगा पड़ेगा. वहीं कीमतों में इजाफा होने पर संभवत: लोगों का रुझान एक बार फिर सीधे बाजार की ओर बढ़ेगा जिससे कारोबारियों की आय में बढ़ोतरी होगी और सराकर के राजस्व में सुधार होगा। 600 करोड़ की आयकर्ज के बोझ तले दबते जा रहे मध्यप्रदेश की आर्थिक स्थिति को सहारा देने के लिए सरकार ने टैक्स का सहारा लिया है. जानकारों के अनुसार टैक्स बढ़ाने से सरकार को करीब 600 करोड़ रुपए सालाना की अतिरिक्त आय होगी. इसी को देखते हुए वित्त मंत्री ने वैट टैक्स भी बढ़ाया है जिससे कई तरह के सामान महंगे हो जाएंगे। इनके घटेंगे दाम- हैवी लोडिंग वाहनों पर एक फीसदी वैट टैक्स कम किया जाएगा-बायोफ्यूल और इंडक्शन चूल्हा सस्ता होगा- नए मल्टीप्लेक्स में मनोरंजन कर में छूट दी जाएगी- दूध निकालने वाली मशीन हुई सस्ती-38 कृषि यंत्रों को टैक्स फ्री किया गया है-12 टन से ज्यादा क्षमता वाले वाहन सस्ते हुए-बैटरी से चलने वाला रिक्शा हुआ टैक्स फ्री- ऑर्गेनिक पेस्टीसाइड सस्ते

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

प्रभु की रेल में मध्यप्रदेश

रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने रेल बजट में मध्‍यप्रदेश को भी काफी सौगातें दी हैं। रेल बजट में जहां बहुप्रतीक्षित इंदौर(महू)-मनमाड़ रेल लाइन को मंजूरी मिल गई है। वहीं भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन को देश का पहला मॉडल स्टेशन स्टेशन बनाने की बात कही गई है।बहुप्रतीक्षित इंदौर(महू)-मनमाड़ रेल लाइन को मंजूरीइंदौर-उज्जैन लाइन के दोहरीकण और फतेहाबाद-उज्जैन छोटी लाइन के बड़ी लाइन में बदलने को भी मंजूरी दी गई है। इंदौर और जबलपुर के बीच नई रेल लाइन बिछाई जाएगी। यह लाइन 342 किमी की रहेगी। बजट में जबलपुर-गोंदिया ब्रॉडग्रेज को 223.90 करोड़ की राशि देने की बात कही गई है वहीं जबलपुर-छिंदवाड़ा ब्रॉडगेज को 160 करोड़ और छिंदवाड़ा-मंडला ब्रॉडगेज को 150 रूपये देने की बात कही गई है। वहीं देवास-सोनकच्छ-आष्टा-सीहोर के बीच नई रेल लाइन का सर्वे किया जाएगा।भोपाल का हबीबगंज बनेगा देश का पहला मॉडल स्टेशनगौरतलब है कि नईदुनिया ने तीन प्रमुख योजनाओं को रेल बजट में मंजूरी मिलने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। ये योजनाएं मालवा क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। मनमाड़ लाइन प्रोजेक्ट मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र राज्य सरकारों की आर्थिक भागीदारी से क्रियान्वित होगा।हबीबगंज रेलवे स्टेशन को लेकर रेल मंत्री ने लोकसभा में बजट भाषण के दौरान कहा कि इसे लेकर निविदा पर मुहर लगाई जा चुकी है। इंडियन रेलवे स्टेशन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (आईआरएसडीसी) के अधिकारियों की मानें तो मार्च के आखिर हफ्ते या अप्रैल से इसका काम शुरू हो जाएगा। इसकी निविदा बंसल कंस्ट्रक्शन के नाम खुली है। काम शुरू होने के करीब तीन साल में हबीबगंज स्टेशन वर्ल्ड क्लास बन जाएगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

19 साल बाद  कॉलेजों में होंगे सीधे चुनाव

दीपक जोशी इसके लिए थे प्रयासरत विद्यार्थी राजनीती से राजनीती में आये स्कूल एवं उच्चशिक्षा राजयमंत्री दीपक जोशी के प्रयास से 19 साल बाद प्रदेश सरकार एक बार फिर प्रत्यक्ष प्रणाली से कालेजों में छात्रसंघ चुनाव करवाएगी। अगले साल से शुरू होने वाले ये चुनाव पहली बार प्रयोग के तौर पर कुछ कालेजों में कराए जाएंगे। यह प्रयोग सफल रहा तो 2018 से प्रदेश के सभी कालेजों में सीधे निर्वाचन की पद्धति वाली इस व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग ने इसका खाका तैयार कर लिया है इसे इसी सत्र के दौरान सरकार को भेजा जाएगा। गौरतलब है कि पहले कालेजों में छात्रसंघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से होते थे। इसमें छात्र सीधे अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों का चुनाव करते थे पर कालेजों में इन चुनावों के दौरान होने वाली अराजकता के चलते सरकार ने 1987 में सीधे चुनावों पर रोक लगाते हुए मेरिट के आधार पर छात्रसंघ पदाधिकारी तय करना शुरू कर दिए थे बाद में इसमें संशोधन तो किया गया पर केवल कक्षा प्रतिनिधियों के चुनाव ही प्रत्यक्ष प्रणाली से करवाने की व्यवस्था की और अध्यक्ष समेत अन्य प्रतिनिधियों का चुनाव सीआर करते हैं। छात्र संगठनों की मांग के चलते सरकार अब फिर इसमें संशोधन करने जा रही है।उच्च शिक्षा राज्यमंत्री दीपक जोशी ने बताया कि छात्र संघ चुनावों को लेकर कुछ नियम तैयार किए गए है। इस बारे में सीएम से भी चर्चा हो चुकी है। उन्होंने बताया कि अगले साल से प्रदेश के कुछ कालेजों में छात्रसंघ चुनाव सीधे निर्वाचन की पद्धति से होंगे। यह प्रयोग सफल रहा तो उसके बाद सभी कालेजों में सीधे इलेक्शन करवाए जाएंगे। इसके नियम और संचालन के लिए एक ड्राफ्ट भी लगभग तैयार कर लिया गया है। जोशी ने बतया कि छात्रसंघ चुनावों को लेकर अधिकांश कालेजों के प्राचार्य, डीन स्टूडेंट वेलफेयर, एनएसयूआई और एबीवीपी समेत अन्य छात्रसंघों के नेताओं से चर्चा कर उनके सुझाव भी लिए गए हैं।छात्रसंघ चुनाव को लेकर कई कॉलेज के प्राचार्यों ने असहमति जताते हुए कहा है कि इससे कॉलेजों के एकेडमिक और शैक्षणिक माहौल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।केवल 25 साल की उम्र तक ही छात्र संघ चुनाव लड़ने की पात्रता होगी।छात्रसंघ चुनाव लड़ने के लिए न्यूनतम पचास प्रतिशत अंक अनिवार्य होंगे।खेल और कल्चरल गतिविधियों में जुड़े छात्रों को न्यूनतम अंक के बंधन से मुक्त रखा जाएगा।ऐसा कोई छात्र चुनाव नहीं लड़ सकेगा जिस पर आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हो, राजनीतिक धरना, प्रदर्शनों में दर्ज प्रकरणों को इससे मुक्त रखा जाएगा।सरकार ने कालेजों में छात्रसंघ अध्यक्षों का चुनाव सीधे निर्वाचन की पद्धति से कराने का फैसला तो ले किया है पर यूनिवर्सिटी अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों के चुनाव के बारे में अभी कोई फैसला नहीं लिया है। इस बारे में फैसला प्रयोग के तौर पर होने वाले छात्रसंघ चुनावों के रिजल्ट देखकर लिया जाएगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

गेहूं उत्पादन में एमपी दूसरे नंबर पर

विधानसभा में बोले राज्यपाल विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण के साथ आज हुई। अभिभाषण में सरकार ने अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए बताया है कि किसान की कड़ी मेहनत और सरकार के प्रयासों के कारण आज गेहूं उत्पादन में मध्यप्रदेश देश का दूसरे नंबर का राज्य बन गया है। इसके अलावा औषधियों, अमरूद, लहसुन में पहले और संतरा, मटर, प्याज, धनिया उत्पादन में देश का तीसरे नंबर राज्य बन चुका है। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद कार्रवाई बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।विधानसभा के बजट सत्र में राज्यपाल रामनरेश यादव ने अभिभाषण के कुछ हिस्सों को पढ़ा और फिर उन्हें विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीताशरण शर्मा ने उन्हें विदा किया। अभिभाषण में 154 बिंदुओं में सरकार ने अपनी उपलब्धियों को बताया है। शुरुआत में पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों के शांतिपूर्वक संपन्न होने का हवाला देते हुए उनके परिणामों को सरकार के प्रति जनता के पुख्ता विश्वास का प्रमाण बताया है। साथ ही कहा है कि सरकार अपने जनसंकल्प 2013 व विजन 2018 के क्रियान्वयन के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।अभिभाषण में डॉ. आंबेडकर की 125 वीं जयंती व पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्‌य में प्रदेश में गरीब कल्याण वर्ष मनाए जाने की बात कही गई है। इसके तहत कहा गया है कि शहरी व ग्रामीण भूमिहीन परिवारों को आवासीय पट्टे देने व अन्य सरकारी योजनाओं का प्रभावी ढंग से लाभ देने का अभियान चलाया जा रहा है। सरकार ने कहा कि वर्ष 2003-04 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद एक लाख दो हजार करोड़ था जो 2014-15 में चार गुना बढ़कर पांच लाख आठ हजार करोड़ रुपए पहुंच चुका है। पिछले वित्त वर्ष में सकल घरेलू उत्पादन में 10.19 फीसदी की वृद्धि कर राज्य देश में नंबर वन रहा।किसानों को लेकर सरकार ने अभिभाषण में काफी उपलब्धि बताईं। प्राकृतिक आपदा ने प्रदेश के किसानों और खेती को अकल्पनीय हानि पहुंची जिसके लिए सरकार ने विधानसभा का वशेष सत्र बुलाया था। किसानों को राहत पहुंचाने के लिए सरकार ने अपने खर्चों में आवश्यकतानुसार कटौती कर उनके प्रति संवेदनशीलता दिखाई और फसल क्षति के लिए 4600 करोड़ रुपए सीधे उनके खातों में जमा कराए। सरकार ने दो साल के दौरान किसानों को विभिन्न योजनाओं में 27 हजार करोड़ रुपए के अनुदान दिए हैं। 2014-15 में प्रदेश की कृषि विकास दर 20.11 फीसदी रही जो देश में सबसे ज्यादा है। 2017 तक प्रदेश के सभी किसानों को स्वाइल हेल्थ कार्ड जारी कर दिए जाने का टारगेट है। इसी तरह किसानों को बिजली के स्थायी कनेक्शन देने का अभियान भी आरंभ किया गया है। सोलर पंप की स्थापना प्रोत्साहित की जाएगी। मेरी सरकार कृषि उत्पाद निर्यात को प्रोत्साहन देने के लिए एपीडा की तर्ज पर संस्था बनाई जा रही है। सहकारिता का नेटवर्क भी फैलाया जा रहा है जिससे हर किसान को उससे जोड़ जाएगा।अभिभाषण में सरकार ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं को आदर्श ढंग से अमल किया है। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में करीब पांच लाख 53 हजार हितग्राहियों को 3034 करोड़ रुपए के ऋण बैंकों द्वारा निर्गमित किए गए हैं। प्रधानमंत्री बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति और अटल पेंशन योजना में प्रदेश में एक करोड़ से ज्यादा हितग्राहियों को पंजीकृत किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी के विजन के अनुरूप पांच साल में किसानों की आय को दोगुना करने का लक्ष्‌य भी हासिल करने के लिए कोशिशें जारी हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

बजट सत्र में सवालों की बौछार

विधायकों ने लगाए 7 हजार प्रश्नमध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में सवालों का सैलाब उमड़ पड़ा है। करीब सात हजार सवाल अब तक विधानसभा सचिवालय को मिल चुके हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि विधानसभा के 230 विधायकों में से हर विधायक ने इस बार कोई न कोई सवाल लगाया है। सबसे ज्यादा सवाल गांव, कस्बों में गंभीर हो रही पेयजल की समस्या और किसानों को सूखा राहत न मिलने से जुड़े हैं। दिलचस्प यह है कि सवालों की संख्या अभी और बढ़ने के आसार हैं। विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू हो रहा है। यह सत्र एक अप्रैल तक चलेगा। 39 दिनों तक चलने वाले इस सत्र में कुल 25 बैठकें होनी हैं। बजट सत्र में इस बार विधायकों ने बेहद जागरूकता का परिचय देते हुए ज्यादा से ज्यादा सवाल लगाए हैं। नियम यह है कि एक विधायक सदन की एक बैठक में अधिकतम चार सवाल पूछ सकता है। इसमें दो तारांकित और दो अतारांकित सवाल शामिल होते हैं। इसके अलावा करीब सौ से अधिक ध्यानाकर्षण की सूचनाएं भी विधानसभा को मिल चुकी हैं। सचिवालय के मुताबिक अधिकांश सवाल सूखा राहत और पेयजल समस्या से जुड़े हैं।इसक बाद कानून-व्यवस्था से जुड़े मसलों पर भी अधिकांश विधायकों ने सवाल लगाए हैं। सूखा राहत और पेयजल से जुड़े मसलों पर सत्तापक्ष के विधायकों ने ही ज्यादा सवाल लगाए हैं।विधानसभा में इस सत्र से विधायकों के लिए अलग से कंप्यूटर कक्ष की व्यवस्था की जा रही है। इस कक्ष में विधायकों और उनके सहायकों को कंप्यूटर संबंधी पूरी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। कंप्यूटर कक्ष में विधायकों के लिए सवाल पूछने और उनके उत्तर जानने की भी व्यवस्था की जा रही है।इसके अलावा कंप्यूटर से जुड़े उनके अन्य कामों में भी यह कक्ष मदद करेगा। इस कंप्यूटर कक्ष में प्रशिक्षित लोगों का स्टाफ तैनात किया जा रहा है।विधानसभा को अब तक मिले सवालों में तीन हजार से ज्यादा सवाल सूखा राहत, किसानों सिंचाई के लिए कम मिल रही बिजली, मुआवजा और खाद, बीज की दिक्कतों से जुड़े हैं। इसके अलावा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में गहरा रहे पेयजल संकट को लेकर भी विधायकों ने अधिक सवाल लगाए हैं।विधायक पांच मार्च तक पूछे जाने वाले अपने सवाल विधानसभा सचिवालय को भेज सकते हैं। इससे इस बात की संभावना है कि सवालों का आंकड़ा दस हजार के पार पहुंच सकता है। इसके पहले बजट सत्र में यह आंकड़ा चार हजार के आसपास ही रहता था। इस बार अब सौ से अधिक विधायक चालीस से ज्यादा सवाल भेज चुके हैं।विधानसभा में आम बजट इस बार 26 फरवरी को पेश होने की संभावना है। सूत्रों की माने तो वित्त मंत्री जयंत मलैया की इस संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से चर्चा हो चुकी है। मलैया ने सीएम को बताया है कि उनके विभाग की तरफ से बजट की पूरी तैयारी हो चुकी है।विधानसभा के प्रमुख सचिव भगवान देव इसरानी ने कहा विधायकों की जागरुकता का ही परिणाम है कि इतने सवाल आए। लेकिन इसका एक बड़ा कारण यह भी है कि विस सचिवालय ने पिछले सत्र के अंतिम दिन विधायकों को प्रश्नों के प्रपत्र एडवांस में दे दिए थे, जिसके चलते उन्हें प्रश्न लगाने में आसानी हुई और इतनी संख्या में प्रश्न आए। हमने इस बार विधायकों से आॅनलाइन करेक्शन करवाएं हैं। जहां तक सवाल आॅनलाइन प्रश्न लगाने का है, तो वे अगले सत्र से शुरु होंगे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

जयंत मलैया का विभाग वादे पूरे करने में टॉप पर

विधानसभा में विधायकों द्वारा उठाए जाने वाले मामलों में मंत्रियों द्वारा दिए जाने वाले आश्वासन के मामले में जल संसाधन मंत्री जयंत मलैया का विभाग अन्य विभागों के मामले में खरा उतरा है। हालांकि कई विभाग इस मामले में लंबे समय से फिसड्डी साबित हो रहे हैं। अगर सदन में विधायकों को दिए गए आश्वासनों का आंकड़ा जोड़ा जाए तो अभी भी करीब 3 हजार मामले ऐसे हैं जिसमें सरकार की ओर से आश्वासन पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं।वादाखिलाफी में ये सबसे टॉप पर विभाग लंबित वादेनगरीय विकास 481राजस्व 377स्वास्थ्य 346पंचायत एवं ग्रामीण 323सहकारिता 192लोक निर्माण 171आदिम जा कल्याण 19स्कूल शिक्षा 136कृषि 127वन 85अब विधानसभा सत्र है। सदन में विधायक इन आश्वासनों के बारे में पूछ सकते हैं। लिहाजा सरकार सक्रिय हो गई है। विभागों से जवाब-तलब किया गया है। विधानसभा सचिवालय ने भी सरकार से जानकारी मांगी है। 10 फरवरी की स्थिति में लंबित आश्वासनों की संख्या 2 हजार 949 थी। सदन में किए गए आश्वासनों को पूरा करने की जिम्मेदारी संबंधित विभागों को होती है। हाल ही में मुख्य सचिव भी लेटलतीफ विभागों के कामकाज पर नाखुशी जाहिर करते हुए मामले समय पर निपटाने की हिदायत दे चुके हैं। प्रयास है कि विधानसभा सत्र शुरू होते-होते अधिकांश आश्वासन पूरे हो जाएं।इन विभागों का परफार्मेंस अच्छावित्त मंत्री जयंत मलैया का महकमा जल संसाधन विभाग का काम इस मामले में बेहतर कहा जा सकता है। विभाग के प्रमुख सचिव राधेश्याम जुलानिया ने मलैया द्वारा सदन में दिए गए सभी आश्वासनों और वादों को पूरा कर दिया। यानी रिपोर्ट कार्ड में इनके विभाग का कोई भी मामला लंबित नहीं हैं। संसदीय कार्य, जन शिकायत निवारण, पर्यटन, मछुआ, कल्याण विभागों के एक-एक मामले लंबित हैं, जबकि नर्मदा घाटी, पशुपालन, भोपाल गैस त्रासदी एवं पुर्नवास विभाग के दो-दो मामले लंबित हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मनमोहन सिंह को कांग्रेस  को ये नसीहत देनी चाहिए

अरुण जेटलीमुझे यकीन है कि अगर डॉ सिंह ने निष्पक्षता पूर्वक वर्तमान सरकार का विश्लेषण किया होता, तो वास्तव में उनको एहसास हुआ होता कि भारत में एक ऐसी सरकार है जहाँ प्रधानमंत्री का निर्णय अंतिम समझा जाता है.भूतपूर्व राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री कभी-कभार ही सार्वजनिक तौर पर बयान देते हैं, लेकिन जब वो कोई बात कहते हैं, तो देश को पूरी तन्मयता से उन्हें सुनना चाहिए. ये राष्ट्र के विवेक का प्रतिनिधित्व करते हैं. उनसे दलगत राजनीति से परे होने की उम्मीद की जाती है, रचनात्मक सलाह की अपेक्षा की जाती है और यहाँ तक कि उनसे समय-समय पर व्यापक राष्ट्रीय हित में कार्य करने के उद्देश्य से अपने राजनीतिक दल को भी एक सशक्त संदेश देने की उम्मीद की जाती है. पूरे सम्मान के साथ मैं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह से ऐसी ही अपेक्षा रखता हूँ.मैंने “इंडिया टुडे” के नवीनतम संस्करण में उनका साक्षात्कार पढ़ा, विशेष रूप से उनकी इस चिंता के बारे में कि प्रधानमंत्री और सरकार विपक्ष से संवाद स्थापित नहीं करती. उनका मानना है कि सरकार देश की अर्थव्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए पर्याप्त उपाय नहीं कर रही है.मुझे यकीन है कि अगर डॉ सिंह ने निष्पक्षता पूर्वक वर्तमान सरकार का विश्लेषण किया होता, तो वास्तव में उनको एहसास हुआ होता कि भारत में एक ऐसी सरकार है जहाँ प्रधानमंत्री का निर्णय अंतिम समझा जाता है, जहाँ प्राकृतिक संसाधनों का बिना भ्रष्टाचार के पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से आवंटन होता है, जहाँ उद्योगपतियों को अपनी फाइलों के निपटारे अथवा किसी निर्णय के लिए नॉर्थ ब्लॉक का दरवाजा नहीं खटखटाना पड़ता, जहाँ पर्यावरण संबंधी मंजूरी नियमित तौर पर निष्पादित की जाती हैं, न कि इन्हें किसी दुर्विचारों अथवा पूर्वाग्रहों से ग्रसित होकर रोका जाता है. क्या वाकई सरकार की कार्य संस्कृति में कोई बदलाव नहीं आया है? यूपीए सरकार के दौरान, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को न तो नॉर्थ ब्लॉक द्वारा और न ही स्वयं के बोर्डों द्वारा चलाया जा रहा था बल्कि वे 24, अकबर रोड से नियंत्रित होते थे. ऊर्जा और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र की बुनियादी चुनौतियों को संप्रग सरकार के दौरान सुलझाया नहीं गया. यह वर्तमान सरकार है जो विगत की इन चुनौतियों का समाधान कर रही है.कई ठप्प पड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएँ अब शुरू हो चुकी हैं. बड़ी चुनौतियों के बावजूद, विश्व पटल पर, भारत की छवि ‘पालिसी-पैरालाइसिस’ से निकलकर ‘बेहतर संभावनाओं’ वाले देश के रूप में परिवर्तित होने की यात्रा, सबसे तेजी से विकसित हो रही अर्थव्यवस्था के रूप में आगे बढ़ने की है.विपक्ष के साथ विचार-विमर्श के दौरान कांग्रेस को छोड़कर लगभग सभी विपक्षी राजनीतिक दलों ने जीएसटी का समर्थन किया था लेकिन कांग्रेस ने यू-टर्न ले लिया. संसदीय मामलों के मंत्री और खुद मैंने संसद में हर वरिष्ठ कांग्रेस नेता के साथ जीएसटी पर विचार-विमर्श किया है. क्या कांग्रेस की “संवैधानिक कैप” पर स्थिति राजनीति से प्रेरित नहीं है? एक अर्थशास्त्री के तौर पर डॉ सिंह को अपनी पार्टी को सलाह देनी चाहिए कि संविधान में कर की दरें निर्धारित करने की व्यवस्था नहीं की गई है. राष्ट्र वरिष्ठ नेताओं और पूर्व प्रधानमंत्रियों जैसे राजनीतिज्ञों से यही अपेक्षा रखती है.

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

किसानों की मुसीबतों का समाधान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसानों की सारी मुसीबतों का समाधान है। उन्होंने कहा कि सरकार की किसान हितैषी नीतियों और किसानों की मेहनत से वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने का प्रयास किया जायेगा। श्री मोदी सीहोर जिले के ग्राम शेरपुर में किसान महासम्मेलन में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का शुभारंभ करने के बाद संबोधित कर रहे थे। श्री मोदी ने नई फसल बीमा योजना की मार्गदर्शी पुस्तिका का लोकार्पण किया।मध्यप्रदेश की जमकर सराहनाप्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि मध्यप्रदेश के किसानों ने अपने परिश्रम और सूझ-बूझ से प्रदेश सरकार से मिलकर कृषि क्षेत्र में एक नया इतिहास रचा है। मध्यप्रदेश को कृषि में देश में सिरमौर बनाया गया है। लगातार चार वर्ष तक मध्यप्रदेश को कृषि कर्मण अवार्ड मिलना बड़ी बात है। देश के आर्थिक विकास में मध्यप्रदेश के कृषि जगत का महत्वपूर्ण योगदान है। दो वर्ष तक वर्षा की स्थिति ठीक नहीं होने के बाद भी किसानों ने उत्पादन में कमी नहीं आने दी। विपरीत परिस्थितियों में यह उपलब्धि किसानों के अहर्निश पुरुषार्थ का परिणाम है।श्री मोदी ने मध्यप्रदेश के कृषि क्षेत्र की उपलब्धियों को देखते हुए नई फसल बीमा योजना का प्रदेश से शुभारंभ करने को उचित बताते हुए कहा कि पुरानी फसल बीमा योजना के बारे में किसानों के मन में कई आशंकाएँ थीं। इसलिये ऐसी फसल बीमा योजना बनायी गई है, जिसमें किसानों की सारी मुसीबतों का समाधान है। इसमें रबी के लिये डेढ़ प्रतिशत और खरीफ के लिये 2 प्रतिशत से ज्यादा प्रीमियम नहीं होगा। जबकि पुरानी फसल बीमा योजना में प्रीमियम 12 से 14 प्रतिशत था। नई फसल बीमा योजना में किसानों के भुगतान पर कोई अधिकतम सीमा तय नहीं की गई है। राष्ट्रीय कृषि बाजार 14 अप्रैल से शुरू होगाप्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि किसानों और गाँवों की स्थिति में बदलाव लाना भारत सरकार की प्राथमिकता है। परम्‍परागत कृषि के साथ आधुनिक तकनीकी का उपयोग कर किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर बनायी जायेगी। आने वाले समय में डिजिटल इंडिया का फायदा किसानों को दिलवाने के लिये राष्ट्रीय कृषि बाजार का प्लेटफार्म विकसित किया जायेगा। इसमें देश की साढ़े पाँच सौ से अधिक मंडियों को नेटवर्क से जोड़ा जायेगा। राष्ट्रीय कृषि बाजार आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती से शुरू किया जायेगा।प्रधानमंत्री मोदी सबसे बड़े किसान हितैषी शिवराज सिंह ने कहा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को किसान मित्र प्रधानमंत्री बताते हुए कहा कि उन्होंने भारत का सम्मान और गौरव बढ़ाया है। जिन देशों में प्रधानमंत्री गए वहाँ भारत का सम्मान बढ़ाया। श्री चौहान ने कहा कि पिछले दो साल में संकट के बावजूद किसानों ने हार नहीं मानी। किसानों को 4800 करोड़ की राहत राशि दी गयी है। केंद्र ने संकट में 2000 करोड़ देकर किसानों की मदद की। फसल बीमे की 4300 करोड़ की राशि किसानों के खाते में पहुँच रही है। किसानों को फसल नुकसान से ज्यादा राहत मिल रही है। उन्होंने कहा कि पहले सिर्फ साढ़े सात लाख हेक्टेयर में सिंचाई होती थी। अब 36 लाख हेक्टेयर में हो रही है। नर्मदा को सहायक नदियों से जोड़कर खेतों में पानी पहुँचाया जा रहा है। अगले दो साल में 60 लाख हेक्टेयर में सिंचाई करने का लक्ष्य है।प्रधानमंत्री ने कृषि कर्मण अवार्ड की ट्रॉफी प्रदान कीप्रधानमंत्री ने वर्ष 2013-14 के लिए मध्यप्रदेश को मिले सबसे बड़े कृषि कर्मण अवार्ड की ट्राफी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रदान की। मुख्यमंत्री ने मोदी को खेती की समृद्धि का प्रतीक हल भेंट किया। प्रधानमंत्री को राज्य की ओर से स्मृति-चिन्ह भेंट किया गया। श्री चौहान ने किसानों की ओर से प्रधानमंत्री के लिए अभिनन्दन-पत्र पढ़ा। उन्होंने अपेक्षा की कि श्री मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया का सिरमौर बनेगा। प्रधानमंत्री ने खरीफ-2015 में फसल बीमा योजना की राशि प्रतीक स्वरूप 3 हितग्राही किसान को भेंट की। उन्होंने प्रतीक स्वरूप 3 किसान को स्वाइल हेल्थ कार्ड भी प्रदान किये

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

अब कमलनाथ मध्यप्रदेश में

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री कमलनाथ अगले माह से प्रदेश का दौरा करने की तैयारी कर रहे हैं। यह दौरा ऐसे समय शुरु किया जा रहा है जबकि प्रदेश कांग्रेस को एक अच्छे प्रभावी नेता का जरूरत है। अपने बयानों के चलते पार्टी के दिग्गज नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह प्रदेश में अप्रभावी हो चुके हैं तो वहीं पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने गृह क्षेत्र से बाहर निकलने को तैयार नहीं दिख रहे हैं। माना जा रहा है कि दिल्ली की राजनीति में फिलहाल कोई महत्तवपूर्ण भूमिका नहीं मिलने के चलते तीन साल बाद प्रदेश में होने वाले आम चुनाव में अपनी महत्तवपूर्ण भूमिका पाने के प्रयासों के तहत यह कवायद की तैयारी है।सूत्रों की माने तो इस दौरे की तैयारी काफी पहले कर ली गई थी, लेकिन था तो सिर्फ समय का इंतजार। कुछ समय पहले रतलाम-झाबुआ लोकसभा उपचुनाव में पार्टी को मिली जीत के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार होने के बाद कमलनाथ ने पार्टी हाईकमान के मूड़ का आकलन करने में ज्यादा समय लगा दिया है।हाल में उन्होंने मैहर उपचुनाव में प्रचार किया तथा पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठकें लेकर माहौल को भांपने की कोशिश की। इसके बाद नाथ ने अपने समर्थकों को संकेत दिया है कि वे मार्च की शुरुआत के दौरान उनके दौरे के लिए तैयार रहें। नाथ के एक करीबी नेता के मुताबिक वे अपने परंपरागत महाकौशल अंचल के अलावा मालवा, निमाड़, बुंदेलखंड व नर्मदांचल का दौरा करेंगे। यह दौरा किसी यात्रा या अभियान की शक्ल में नहीं होगा। इसके दौरों की भूमिका तैयार करने का काम मप्र कांग्रेस के एक पूर्व पदाधिकारी के पास है। इस सिलसिले में हाल में उन्होंने दो बार दिल्ली में कमलनाथ से मुलाकात भी की है।प्रदेश से बना रखी थी दूरीकमलनाथ की राजनीतिक शैली से उनके समर्थक काफी समय से निराश हैं और तितर-बितर हो चुके हैं। यदि 2013 के विधानसभा चुनाव का समय छोड़ दिया जाए तो बीते सात साल में कमलनाथ ने अपने लोकसभा क्षेत्र के बाहर सात दौरे भी नहीं किए हैं। उनकी गतिविधियां दिल्ली या छिंदवाड़ा तक सीमित रही हैं। चूंकि अब वे केंद्र में मंत्री भी नहीं रहे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद भी नहीं मिला, लिहाजा वे राजनीतिक भूमिका हासिल करने की जद्दोजहद में हैं।दरअसल कांग्रेस आलाकमान पिछले छह महीने से राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी की नई टीम तैयार करने की प्रक्रिया में है। यह कार्यकारिणी आगामी चुनावों तक की रणनीति के तहत काम करेगी। राहुल गांधी इस टीम को ‘डिजाइन’ कर रहे हैं। इसमें कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी महासचिव पद की आस में हैं। चूंकि मप्र से दिग्विजय सिंह कांग्रेस की कार्यकारिणी में महासचिव पर हैं तथा उन्हें बदलने की कोई संभावना फिलहाल नजर नहीं आ रही है, इसलिए कार्यकारिणी में इसके समकक्ष किसी भूमिका की गुंजाइश फिलहाल कम है। यही वजह है कि नाथ मप्र में सक्रिय होना चाहते हैं। वे यहां कांग्रेस का ‘कर्ताधर्ता’ बनना चाहते हैं, क्योंकि उनकी नजर 2018 में होने वाले विधानसभा चुनाव पर है।नए अंदाज में दिखे कमलनाथजानकारी के मुताबिक मैहर के चुनावी दौरे में कमलनाथ की शैली में उनकी भावी मंशाओं की झलक मिल रही थी। उन्होंने यहां कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने की हिदायतें दीं और अलग-अलग काम करने को लेकर कड़ी फटकार भी लगाई। उनकी बड़े भैय्या वाली शैली कांग्रेस नेताओं के लिए काफी चौंकाने वाली थी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

विज्ञान और अध्यात्म परस्पर पूरक

विज्ञान और अध्यात्म पर वैचारिक कुंभ में शिवराज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विज्ञान और अध्यात्म परस्पर पूरक हैं। दुनिया के सारे विचारों का आदर करने की परंपरा भारत में है। मुख्यमंत्री चौहान वैचारिक कुंभ विज्ञान एवं अध्यात्म के शुभारंभ सत्र को संबोधित कर रहे थे। सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ राष्ट्रवादी चिंतक श्री कृष्णगोपाल और मुख्य वक्ता के रूप में स्वामी विवेकानंद योग एवं अनुसंधान संस्थान बैंगलुरु के कुलाधिपति डॉ. एच.आर. नागेंद्र उपस्थित थे।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि भारत में मिलकर विचार करने की पुरानी परंपरा है। सिंहस्थ के परिप्रेक्ष्य में वैचारिक कुंभ के माध्यम से इस परंपरा को पुनर्जीवित किया गया है। हमारे यहाँ सारी दुनिया को एक परिवार माना गया है। धर्म का मूल मानव-कल्याण है। भौतिक प्रगति सुख के लिये पर्याप्त नहीं है। भौतिक प्रगति ने मानव को विकृति तक पहुँचा दिया है। मनुष्य के सुख के लिये अध्यात्म आवश्यक है। मनुष्य को मन, बुद्धि और आत्मा का सुख भी चाहिये। अध्यात्म स्थूल से सूक्ष्म तक की यात्रा है। अध्यात्म मनुष्य को जीवन के अंतिम लक्ष्य तक पहुँचाता है।वरिष्ठ राष्ट्रवादी चिंतक श्रीकृष्णगोपाल ने कहा कि पाश्चात्य जगत में धर्म और विज्ञान में द्वंद है। भारत में धर्म का स्वरूप व्यापक है। इसके अंत:रूप में धर्म है। सभ्यता विज्ञान और अर्थ से आगे बढ़ती है। सभ्यता परिवर्तनशील है, जबकि संस्कृति स्थायी है। संस्कृति में अध्यात्म है जो जीवन को दिशा देती है। हमारी संस्कृति का केन्द्र-बिन्दु अध्यात्म है। व्यक्ति के सदगुण अध्यात्म से प्रगट होते हैं। विज्ञान लेना सिखाता है जबकि अध्यात्म देना सिखाता है। अध्यात्म के बिना विज्ञान, विनाश कर सकता है।मुख्य वक्ता डॉ. नागेन्द्र ने कहा कि आधुनिक विज्ञान चार सदी पहले शुरू हुआ। भौतिक विश्व के आगे क्या है यह अध्यात्म बताता है। अध्यात्म प्राण, मन, बुद्धि और अहंकार से उपजी समस्याओं के समाधान की बात करता है। उपनिषदों में ज्ञान और अध्यात्म का भंडार है। अध्यात्म से आधुनिक समय की सारी चुनौतियों के समाधान ढूँढ़े जा सकते हैं।आरंभ में मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महापरिषद के अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने वैचारिक महाकुंभ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सिंहस्थ के परिप्रेक्ष्य में आयोजित इस चौथे वैचारिक महाकुंभ में तीन दिन में सात तकनीकी सत्र होंगे। विज्ञान भारती के अध्यक्ष डॉ. विजय भटकल का वीडियो उदबोधन भी हुआ। विज्ञान भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री जयंत सहस्त्रबुद्धे भी उपस्थित थे। आभार श्री तस्नीम हबीब ने माना।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

जनसम्पर्क से अनुपम राजन की रवानगी तय

एमबी ओझा हो सकते हैं नए आयुक्त शैफाली गुप्ता मध्यप्रदेश जनसम्पर्क के आयुक्त अनुपम राजन के कार्य से मुख्यसचिव एन्टोनी डिसा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह संतुष्ट नहीं हैं ,इसलिए जनसम्पर्क विभाग से राजन की रवानगी तय हो गई है। मुख्यमंत्री के करीबी विदिशा के कलेक्टर एम बी ओझा को जनसम्पर्क आयुक्त बनाने के बारे में विचार शुरू हो गया है। मध्यप्रदेश जनसम्पर्क विभाग में आयुक्त अनुपम राजन के खिलाफ माहौल बनने के बाद राजन खुद को जनसम्पर्क में अनफिट सा महसूस कर रहे हैं। वहीँ उन्होंने जनसम्पर्क में जो भी फैसले किये ,वह सरकार के लिए मुसीबत का सबब बने हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भी जनसम्पर्क में अनुपम राजन की कार्यप्रणाली से संतुष्ट नहीं हैं। अपराधियों के बिना टीआरपी और बिना दर्शक वाले के चैनल्स को करोड़ों के विज्ञापन दिए जाने के मसले की कई जगह शिकायतें हो जाने के बाद जनसम्पर्क विभाग की मुसीबतें बढ़ गई हैं। इसलिए सरकार अनुपम राजन को हटाकर ऐसे व्यक्ति को जनसम्पर्क आयुक्त बनाना चाहती हैं जो सबको साथ लेकर चले और सरकार की साख पर भी बट्टा न लगने दे। जानकार बताते हैं आयुक्त अनुपम राजन के फैलाये रायते को समेटने के लिए सरकार को सबसे मुफीद नाम राकेश श्रीवास्तव का लगा। लेकिन राकेश श्रीवास्तव पहले भी इस पद पर रह चुके हैं, इसलिए उन्होंने इस में कोई रूचि जाहिर नहीं की। वहीँ दूसरा नाम संजय शुक्ला का सामने आया ,लेकिन वो नाजुक हालातों में जनसम्पर्क को ठीक से चला पाएं इस पर सरकार को ही संशय हैं। ऐसे में तीसरे विकल्प के रूप में विदिशा कलेक्टर एमबी ओझा का नाम सामने आया है। ओझा के नाम पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भी सहमत बताये जा रहे हैं ,मुख्यमंत्री ने खुद सबके सामने विदिशा में ओझा से बड़ी जिम्मेदारी सम्हालने की बात कही है। इस सब के बीच अनुपम राजन ने मुख्यसचिव एन्टोनी डिसा से मुलाक़ात की और अपनी बीमारी का हवाला देकर जनसम्पर्क आयुक्त के पद से हटाये जाने का अनुरोध किया है। सूत्र बताते हैं राजन ने दलील दी कि इस पद पर रहते वे अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। वहीँ जनसम्पर्क के रणनीतिकार साफ़ कहते हैं कि अगर राजन खुद के विवेक से काम करते तो बहुत बेहतरीन काम करते, लेकिन वे जनसम्पर्क में कुछ बाबू टाइप की मानसिकता के अधिकारियों से घिर गए। जिसका खामियाजा उन्हें खुद और जनसम्पर्क विभाग को उठाना पड़ रहा हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

अब प्रदेश में जलाभिषेक अभियान

युद्ध-स्तर पर जल-संरचनाएँ बनायी जायेगीमध्यप्रदेश में इस वर्ष जलाभिषेक अभियान व्यापक पैमाने पर चलाया जायेगा। अभियान में युद्ध-स्तर पर जल-संरचनाएँ बनाने के काम किये जायेंगे। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहाँ प्रशासनिक अधिकारियों की उच्च-स्तरीय बैठक में यह निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अभियान में आम जनता, जन-प्रतिनिधियों, अशासकीय संगठनों और सभी विभाग की भागीदारी रहे। बैठक में मुख्य सचिव अन्टोनी डिसा सहित सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और विभाग प्रमुख उपस्थित थे।मुख्यमंत्री चौहान कहा कि वे विकास कार्यों के आकस्मिक निरीक्षण के लिये जन-कल्याण यात्रा पर निकलेंगे। यात्रा के दौरान वे गाँवों में रात्रि विश्राम करेंगे तथा अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। उन्होंने कहा कि निवेश रोजगार सृजन का महत्वपूर्ण माध्यम है। निवेशकों को सुविधाएँ देने में सकारात्मक सोच रखकर काम करें। प्रदेश में निवेश का अनुकूल वातावरण बनायें। जिन क्षेत्रों में सिंचाई सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहाँ प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में वर्ष भर पानी रोकने वाली जल-संरचनाएँ बनाने की योजनाएँ बनायें। शहरी और ग्रामीण विकास क्षेत्र में पेयजल संकट से निपटने की तैयारी अभी से करें।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आगामी वर्ष को 'गरीब कल्याण वर्ष' के रूप में मनाया जायेगा। जिन विभागों द्वारा गरीबों के कल्याण की योजनाएँ संचालित की जाती हैं वे वर्ष के दौरान कार्यक्रमों की पूरी तैयारी करें। सभी विभाग दृष्टि पत्र-2018 में तैयार किये गये रोडमेप के लक्ष्यों के अनुसार कार्य करें तथा सतत मॉनीटरिंग भी करें। हाल ही में हुई सभी विभागीय समीक्षा बैठकों में लिये गये निर्णयों का तेजी से क्रियान्वयन किया जाये। हर तीन माह में विस्तृत विभागीय समीक्षा बैठकें आय़ोजित की जायेगी। विकास कार्यों के लिये विधायकों द्वारा अनुशंसित प्राथमिकताओं का ध्यान रखे तथा सकारात्मक मानसिकता से उनका क्रियान्वयन करवायें। विभागों द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में किये गये विकास कार्यों की विधानसभावार सूची तैयार करवायें।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

दारू प्रपंच के पीछे क्या ...?

राजेश सिरोठियामध्यप्रदेश में पिछले दो सालों से शराब के नाम पर कुछ अजीबोगरीब खेल चल रहे हैं। जैसा दिख रहा है वैसा है नहीं और जो है नहीं उसे बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया और लिखाया जा रहा है। कांग्रेस की तरफ से चुनौती विहीन हुई भाजपा की शिवराज सरकार को अब अफसरों के द्वंद का दंश झेलना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ये घोषणा कर रखी है कि कोई नई शराब दुकान नहीं खोली जाएगी लेकिन जब आबकारी विभाग ने नई दुकान खोलने के बजाए देशी शराब की दुकान पर अंग्रेजी शराब बेचने का प्रस्ताव किया तो भारी बवाल मच गया। किसी ने ये सोचने या समझने की कोशिश नहीं कि देशी दुकानों पर मिलने वाला द्रव्य भी शराब ही है। बहरहाल, इन सब चीजों को लेकर अखबारों के जरिए बवाल मचा और रक्षात्मक मुद्रा में शिवराज ने यह कहकर फैसला वापिस ले लिया कि वे अपने सरकार के इस प्रस्ताव के चलते रात भर सो नहीं सके। बात आई-गई हो गई। प्रदेश के अभिजात्य वर्गों में शराब की बोतलों की संग्रहण की प्रवृत्ति किसी से लुकी छिपी नहीं है। लेकिन ये शराब भी ड्यूटीपेड होने के कारण अवैध नहीं होती, लेकिन घर में अधिकतम 4 व्हिस्की, 6 वाईन और 12 बियर की बोतल की पाबंदी के चलते नियम विरूद्ध है। सरकार समाज में व्याप्त इस प्रवृत्ति को नियम अनूकुल बनाने के लिए दस हजार रूपए की पजेशन फीस का प्रावधान करके अपने खजाने को समृद्ध करना चाहती थी, लेकिन इस प्रस्ताव को लेकर जिस तरह की बातें प्रचारित कराई गई मानो जिस व्यक्ति के घर में शराब की बोतलें रखी रहती हैं वह दिन रात शराब पीता-पिलाता है और घर में ही शराब की दुकान चलाने लगेगा। जाहिर है कि यह संस्कृति और संस्कार की बातें करने वाली भाजपा की शुचिता की छवि को आहत करती है। ये कांग्रेस को उसे घेरने का अवसर देती है और शिवराज इन फैसलों को वापिस लेने का श्रेय भी नहीं ले पा रहे है। ऐसा ही कुछ मामला प्रदेश में शराब डिस्टलरी खोलने को लेकर भी हुआ है। मध्यप्रदेश सरकार ने ग्लोबल समिट में खुद डिस्टलरी लगाने के करार किए थे और जब लोगों ने करोड़ों रूपयों का कर्ज लेकर डिस्टलरी स्थापित कर ली तो उसे चलाने का लाइसेंस देने पर शिवराज मुकर गए। वह ऐसा करके वाहवाही लूटना चाहते थे कि उनकी सरकार शराब को बढ़ावा नहीं देना चाहती। अपने सोच विचार और नीति को लेकर विरोधाभास के चलते शिवराज सरकार की ये मंशा हाईकोर्ट ने तार-तार कर दी। जब सरकार डबल बैंच में गई तो उसने भी सरकार को ये कहकर लताड़ा कि जब डिस्टलरी खोलनी नहीं थी तो करार क्यों किया? जिस व्यक्ति ने सरकार के कहने अपना पैसा दांव पर लगाया उसका क्या होगा? फिर सरकार की साख भी दांव पर है। दरअसल, इन तमाम द्वंद के पीछे सरकार की मंशा व नीयत एक तरफ रह गई है शिवराज के इर्द-गिर्द मौजूद प्रभावी अफसर वर्ग के राजनीतिक औजार कारगर (?) भूमिका निभा रहे हंै। मीडिया में हो रहे हमलों के पीछे मंशा आबकारी महकमे के उन आला अफसरों की इज्जत और साख को तार-तार करना है जो मुख्यमंत्री के भरोसेमंदों में शुमार हैं, जिनकी छवि राम चरित मानस पर लेखन और प्रवचन की है और वह अफसर भी चपेट में हैं जो लंबे समय तक मुख्यमंत्री की छवि चमकाने में लगे रहे। बहरहाल, जो भी हो मंत्रालय की ऊपरी मंजिलों से निचले मंजिल पर हो रहे हवाई हमलों से अफसरों के साथ शिव और उनकी सरकार भी लहूलुहान हो रही है। (लेखक चर्चित पत्रकार हैं,यह लेख अग्निबाण से साभार)

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

आईएएस अनुपम राजन विवाद

झगड़ा जनसम्पर्क का या आईएएस अफसरों का शैफाली गुप्ता मध्यप्रदेश कैडर के 1993 बैच के आइ ए एस अनुपम राजन इन दिनों फिर चर्चाओ में है।अनुपम राजन के साथ काम कर रहे जनसम्पर्क विभाग के एक अधिकारी ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और उनके नक़ल प्रकरण से सम्बंधित दस्तावेज मीडिया को मुहैया करवाये हैं। मध्यप्रदेश जनसम्पर्क आयुक्त अनुपम राजन के बारे में हुए इस खुलासे को आईएएस अफसरों की आपसी राजनीती से जोड़ कर देखा जा रहा है। अनुपम राजन की कार्यप्रणाली विवादों के घेरे में हैं, बिना trp वाले समाचार चैनलों और अपराधिक छवि के चैनल मालिकों को इनके कार्यकाल में जमकर खैरात बांटी गई। अपने नए नए जतन से सरकार के लिए मीडिया मेंनेंजमेंट का इनका प्रयास शिवराज सिंह सरकार की किरकिरी करवा रहा है ,जनसम्पर्क विभाग के दो अधिकारीयों को छोड़ दें तो इन्होने सभी के खिलाफ अविश्वास जाहिर किया है और यही वजह है कि जनसम्पर्क विभाग की समाचार शाखा में बैठने वाले एक अधिकारी ने गुप्त रूप से राजन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और दिल्ली ,पटना से लेकर भोपाल तक इनके सफर की जानकारी सब को दे रहे हैं । जनसम्पर्क समाचार शाखा के इन अधिकारी का मानना है कि जो खुद विवादस्पद हो वह कैसे सरकार की छवि सुधार सकता है। वहीं एक अन्य सीनियर आईएएस अफसर ने कहा मुझे कोड मत कीजियेगा यह झगड़ा अनुपम राजन या जनसम्पर्क का नहीं यह आईएएस अफसरों का है ,यह झगड़ा डायरेक्ट आईएएस और प्रमोटी आईएएस का है। कुछ प्रमोटी आईएएस अनुपम राजन पर हावी होना चाहते हैं लेकिन अनुपम बहुत सोबर और डायनामिक हैं ,वह किसी प्रमोटी का दबाव स्वीकार नहीं करेंगे और अपने अंदाज में ही काम करेंगे। जनसमपर्क विभाग का मुख्यकाम सरकार और मुख्यमंत्री की छवि को चमकाने का है लेकिन राजन के कारण फिलहाल तो जनसम्पर्क विभाग पर ग्रहण लग रहा है। एक मामले मे तो राजन पर सीबीआई ने धारा 420, 120 बी तथा अन्य धाराओं में मामला भी पंजीबद्ध किया था। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के खिलाफ 420 का प्रकरण दर्ज होना अपने-आपमें मायने रखता है। मामला यह था कि अनुपम राजन ने 1993 में यूपीएसपी की परीक्षा उत्तीर्ण कर 1993 के बैच के आईएएस अधिकारी बने थे। 1992 की यूपीएससी की परीक्षा में अनुपम राजन के साथ उनके मित्र जमाल भी बैठे थे, परंतु जमाल यह परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाए थे। अपने मित्र को आईएएस बनाने के फेर में अनुपम राजन 1993 में आयोजित यूपीएससी की परीक्षा में फिर से दोनों बैठे। उक्त परीक्षा में अनुपम राजन ने जमाल से उत्तर पुस्तिका बदली और उसकी मदद की। उक्त परीक्षा में रोचक मोड़ तब आया, जब जमाल तो पास हो गए, पर अनुपम राजन फैल हो गए। इस मामले ने तूल पकड़ा तो शिकवा-शिकायतें हुईं और जांचें हुईं, जिसमें अनुपम राजन को दोषी पाया गया। सभी का तर्क था कि अनुपम राजन केवल दोस्त को पास कराने के लिए यह सब नहीं कर सकते। इसके पीछे कोई दूसरा कारण था। ias अनुपम के मामले में जांचों के बाद दिल्ली की मेट्रोपालन मजिस्ट्रेट ने अनुपम राजन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने के आदेश दिए थे। अनुपम राजन उक्त आदेश के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे। वहां उन्हें उल्टी फटकार मिली।न्यायाधीश विपिन सांघी ने इस बात पर ऐतराज जताया कि मामले को छह माह में जांच कर निर्णय करने को कहा। उपरोक्त निर्णय के विरोध में राजन ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसमें देश की सबसे बड़ी अदालत ने दिल्ली हाईकोर्ट का निर्णय बरकरार रखा। जिस पर सीबीआई ने सख्त कार्रवाई करते हुए विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया है।बीस साल पहले घटे इस घटनाक्रम पर न्यायालय ने निर्णय तब दिया, जब अनुपम राजन आधे से ज्यादा नौकरी कर चुके हैं। कई जिलों में कलेक्टर जैसे महत्वपूर्ण ओहदे पर रह चुके हैं। न्याय प्रक्रिया में देर होती है, परंतु इतनी देर होती है, यह ताजा और चर्चित उदाहरण है। सच जो भी हो इस प्रसंग की वजह से अनुपम राजन हमेशा चर्चाओं में रहे हैं और अब उन्हीं के जनसम्पर्क विभाग के एक आला अधिकारी उनके खिलाफ गुपचुप मोर्चा खोले हुए हैं। किसी ज़माने से खुद ias बनने का सपना संजोये जनसम्पर्क विभाग की समाचार शाखा के यह अधिकारी अभी खुल कर सामने आना नहीं चाहते हैं। इनका कहना है फर्जी टाइप के और अपराधिक छवि के न्यूज़ चैनल मालिकों को कैसे करोड़ों रूपया बांटा गया है वह इसका खुलासा भी दासस्तवेजों के साथ कर सकते हैं। यह अधिकारी चाहते हैं क़ि करोड़ों की बंदरबांट का यह मामला पहले लोकायुक्त दर्ज कर ले उसके बाद वे इसका परत दर परत खुलासा करेंगे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

आप की जन अधिकार रैली

आम आदमी पार्टी इंदौर ने पानी बिजली घर रोजगार की समस्या को लेकर एक जन अधिकार रैली परदेशीपुरा चौराहा से मालवा मिल चौराहा तक निकाली जिसमे बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओ ने बड़े उत्साह से भाग लिया, रैली का जगह जगह स्वागत किया गया,रैली के पश्चात् मालवा मिल पर एक विशाल जनसभा हुई जिसमे मध्यप्रदेश के आप के पदाधिकारियों ने संबोधित किया राष्ट्रिय प्रवक्ता श्री संजय सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा की समस्याए बहुत हे कहा से शुरू करे ,इंसानियत आदमियत को मारने की कोशिश की जा रही है,मोदीजी ने जन धन योजना के नाम पर 18 करोड़ रूपये सरकार ने जमा करवा लिए । सरकार में आने से पहले पाकिस्तान के खिलाफ बहुत बाते करते थे,मोदीजी की सरकार में सबसे ज्यादा सीमा का उलघन हुआ हे | मोदी सारकार की विदेश नीति बुरी तरह से असफल रही है | दिल्ली सरकार ने मुफ्त पानी,शिक्षा,cctv,किसानो को समुचित मुआवजा 50000 रूपये प्रति हक्टर का ,और डेल्ही को प्रदुषण मुक्त करने के लिए oddeven के फार्मूला जनता के सहयोग से दिया |मुख्यमंत्री के दफ्तर पर C.B.I से छापे पडवा रहे हे ,अगर अरविन्द जी के यहा छापे में 2-4 मफलर से ज्यादा नहीं मिलेगे म.प्र मे राज्यपाल,मुख्यमंत्री,मंत्री तक घटले में शामिल है मोदी जी ने कितनी बार व्यापम दोषियों पर सीबीआई के छापे डलवाए | कैलाश विजयवर्गीय नफरत की राजनीती करते हे उनकी भाषा निम्नस्तर की हे ,भारत में नफरत नहीं भाईचारे की राजनीती करेगे | 2017 पंजाब जितने के बाद 2018 में मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचारियो ,घोटालेबाजो को बाहर का रास्ता दिखाएंगे | प्रदेश संयोजक श्री आलोक अग्रवाल ने कहा की यहाँ की बस्तियों में गन्दा पानी मिलता हे लेकिन स्मार्ट सिटी के नाम पर बर्बाद किया जा रहा हे 40% लोग भुखमरी के शिकार हे जबकि 1 % लोगो के पास अथाह पैसे हे ,अमीरी गरीबी की खाई बढ रही हे पहले से बिजली महँगी है उसे 40 प्रतिशत तक बढ़ाने के तैयारी कर रही |4 किसान रोज आत्महत्या कर रहे हे ,अनीमिया और कुपोषित बच्चे हे ,चुनरी यात्रा ,भंडारे से लोगो का भला नहीं होगा,शहर का 1%भाग में स्मार्ट सिटी के नाम पर उद्योगपतियो को दी जा रही हे ,स्मार्ट बनाना हे तो पुरे इंदौर,प्रदेश को बनाओ सिर्फ कुछ भाग को नहीं , आम आदमी पार्टी हमेशा जनहित के लिए संघर्ष करेगी | प्रदेश सचिव अक्षय हुंका ने कहा कि अब घोटाले प्रदेश के रूप में मध्यप्रदेश प्रसिद्ध हो रहा व्यापम ,छात्रवृति, बीज ,खाद्द जैसे तमाम घोटाले की वजह से अपने आप में समपर्ण प्रदेश खोखला होता जा रहा है।आये दिन महिला अत्याचार की घटनाये सामने आती है, भू माफिया खनन् माफिया सरकार की नाक के निचे खुले आम प्रदेश को खोखला कर रहे है। 2018 में आम आदमी पार्टी की सरकार होगी जो दिल्ली की तर्ज पर मध्यप्रदेश में काम कर इस भ्रष्ट व्यवस्था में परिवर्तन लाएगी।इंदौर संयोजक युवराज सिंह ने कहा की स्मार्ट सिटी के नाम पर किसी भी गरीब का घर नहीं उजड़ने देंगे , आम आदमी पार्टी का हर कार्यकर्त्ता आम आदमी के हक़ की लड़ाई लड़ेगा उसके लिए एक बार नहीं 100 बार भी जेल जाना पड़े तो कोई डर नहीं । वरिष्ठ नेता अनिल त्रिवेदी ने भी कार्यकर्ताओ को संबोधित किया ।कार्यक्रम में खंडवा ,बुरहानपुर,नीमच,अगर,देवास,धार,शाजापुर से भी करहकर्ता सम्मिलित हुए ।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मैहर बीजेपी की तैयारी ने उड़ाए कांग्रेस के होश

प्रदेश चुनाव के इतिहास में पहली बार बसपा प्रत्याशी उतारकर हाथ आजमा रही हैं चुनावी इतिहास में पहली बार बहुजन समाज पार्टी द्वारा मैहर में अपना प्रत्याशी उतारने के बाद मैहर का चुनावी रण बेहद दिलचस्प हो गया है। बसपा से कांगे्रस की परेशानी बढ़ती नजर आ रही हैं तो समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रामनिवास उरमलिया भाजपा के लिए मुसीबत बन सकते हैं। बदली हुई परिस्थितियों में कांगे्रस एक बार फिर अपने प्रत्याशी पर विचार मंथन में जुट गई है। उपचुनावों में बसपा अब तक अपना प्रत्याशी नहीं उतारती थी पर इस बार उसने मैहर सीट से लगे रामपुर बघेलान के पूर्व विधायक रामलखन सिंह पटेल को मैदान में उतार दिया है। पटेल के मैदान में उतारने से कांग्रेस के समीकरण गड़बड़ा गए हैं। रामलखन पटेल बसपा से दो बार विधायक रह चुके हैं। इस बार बसपा ने मैहर ने उन पर दांव लगाया है। रामलखन के मैदान में आने के बाद मैहर में चुनावी मुकाबला चार कोणीय हो गया है। सूत्रों की मानी जाए तो प्रदेश बसपा संगठन और कांग्रेस में बातचीत चल रही थी, जिसमें यह माना जा रहा था कि बसपा इस उपचुनाव में भी अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। कांग्रेस से बातचीत का दौर चल ही रहा था कि इस बीच बसपा ने पटेल उम्मीदवार उतार कर कांग्रेस को जोरदार झटका दे दिया है।इधर बसपा की दावेदारी से भाजपा को सीधे तौर पर अपना फायदा देख रही है पर सपा से प्रत्याशी रामनिवास उरमलिया उसकी राह में कांटे बिछा रहे हैं। रामनिवास पूर्व में भाजपा से जुड़े रहे हैं। वे क्षेत्र के एक सांसद के निकटवर्ती लोगों में गिने जाते थे। उनकी पत्नी दो बार से जिला पंचायत सदस्य हैं और पिछले दिनों हुए जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में उन्होंने भाजपा का साथ दिया था। सपा को मिलने वाले वोट भाजपा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। भाजपा की दिक्कत यह भी है कि वह नारायण त्रिपाठी को मैदान में उतारने का मन तो बना चुकी है पर उन्हें लेकर क्षेत्र के नेता अभी भी एकमत नहीं हो पा रहे हैं। स्थानीय नेताओं को भरोसे में लेना उसे यहां सबसे बड़ी चुनौती है।बसपा के रामलखन सिंह के चुनाव मैदान में उतरने के पीछे भाजपा का गेम प्लान माना जा रहा है। बसपा के प्रदेश प्रभारी राजाराम पिछले तीन दिनों से भोपाल में डेरा जमाए हुए थे। प्रदेश इकाई उनसे मैहर में पिछली दफा मिले बेहतर मतों का हवाला देते हुए उप चुनाव में प्रत्याशी उतारने की मांग कर रही थी। बताया जाता है कि बसपा का प्रत्याशी मैदान में उतरे इसके लिए भाजपा के कुछ नेता भी सक्रिय थे। इसमें उनकी भी सक्रिय भूमिका मानी जा रही है।मनीष पटेल की उम्मीदवार पर संशयबसपा के कुर्मी उम्मीदवार उतारे जाने के बाद कांग्रेस भी अपने दावेदारों को लेकर फिर से विचार कर रही है। कांग्रेस यहां से मनीष पटेल की उम्मीदवार बनाने का मन बना चुकी है। भोपाल से लेकर दिल्ली तक मनीष पटेल के नाम की सहमति बन चुकी है। मनीष पटेल भी कुर्मी समाज से आते हैं, रामलखन सिंह पटेल का भी समाज में खासा असर है। वे मैहर से सटे रामपुर बघेलान सीट से विधायक रह चुके हैं। कांग्रेस यहां से एक अन्य दावेदार के भी सम्पर्क में आ गई है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

केंद्रीय योजना का फीडबैक ले रही है  टीम मोदी

केंद्र सरकार के कामकाज के प्रति जनता का फीडबैक लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्री प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पहुँच रहे हैं । इन मंत्रियों द्वारा जनता से बातचीत करने के दौरान यह जानने की कोशिश की जाएगी कि सरकार के कामकाज में किस तरह के सुधार की जरूरत है। केंद्रीय मंत्री अनंत गीते ग्वालियर क्षेत्र के दौरे पर हैं ।इसके साथ ही उनका 28 व 29 जनवरी को छिंदवाड़ा में भी कार्यक्रम है। संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद 16 व 17 जनवरी को इंदौर में रहेंगे। इसी दिन रतलाम में मनसुख भाई वासवा भी रहेंगे। साध्वी निरंजन ज्योति 18 व 19 जनवरी को सतना में होंगी। 30 व 31 जनवरी को मोहनभाई कल्याणजी भाई मंदसौर आएंगे। इसी तरह केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार और राजीव प्रताप रूड़ी भी प्रदेश के दौरे पर आने वाले हैं। इस बीच जल संसाधन राज्य मंत्री सांवरलाल जाट का 10 जनवरी तक प्रदेश आने का कार्यक्रम है। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत भी प्रदेश के दौरे पर हैं। इसके साथ ही 11 से 14 जनवरी के बीच राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य सुषमा साहू का भी प्रदेश में आना तय है। जिन अन्य मंत्रियों का प्रदेश में दौरा प्रस्तावित है, उनमें केंद्रीय मंत्री वीके सिंह, सुश्री उमा भारती भी शामिल हैं। ये सभी मंत्री और अन्य पदाधिकारी केंद्र सरकार के कामकाज का फीडबैक कार्यकर्ताओं और जनता के बीच जाकर लेंगे। इस दौरान क्षेत्र के सांसद, विधायक, महापौर, जिला पंचायत के पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, पूर्व विधायक खासतौर पर मौजूद रहेंगे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मध्यप्रदेश में बड़ा चैनल घोटाला ,जीरो टीआरपी वाली चैनल्स पर मेहरबान हुआ जनसम्पर्क विभाग

मध्यप्रदेश में इन दिनों बड़ा चैनल घोटाला चर्चा में है जिसकी अंतर्कथा व्यापम से जोड़कर देखी जा रही है। खबर यह है की वर्ष २०१२ से उन चैनलस पर मेहरबानी की जो अधिकांश जीरो टीआरपी पर हैं या बंद पड़ी हैं जबकि बड़ी चैनल्स अपने प्राइम टाइम के समाचरों के विज्ञापन के लिए तरस रहीं हैं यहाँ तक की प्रधानमंत्री मोदी की पसंद दूरदर्शन को छ अंकों की राशि में भी शामिल नहीं किया गया है ,कुल १०० करोड़ के इस घोटाले में उन चैनल मालिकों की पौ बारह हो गयी है जो या तो जेल में बंद हैं या उन पर आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं.दरअसल मध्यप्रदेश विधानसभा में ८ दिसम्बर २०१५ को कांग्रेस के विधायक बालबच्चन ने ताराकित प्रश्न क्रमांक २८८ के माध्यम से सरकार से यह जानकारी मांगी तब से मध्यप्रदेश के राजनैतिक और प्रशासनिक हलकों में मीडिया मैनेजमेंट और चैनल घोटाले के चर्चों को पर लग गए हैं मध्यप्रेश शासन के जनसम्पर्क विभाग के प्रमुख सचिव् एस के मिश्रा ने आज मंत्रालय में इस घोटाले की जाँच के आदेश दिए हैं दूसरी और कांग्रेस इस मुद्दे को व्यापम से जोड़कर भुनाने चाहती है कांग्रेस के नेताओं ने इसे मीडिया मैनजमेंट में जनधन लुटाने का आरोप लगते हुए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को खरीदने का सीधा सीधा आरोप सरकार पर लगाया है.मध्य्रपदेश के सहारा समय को १२ करोड पचास लाख रुपये की राशि दी गयी है वहीँ ई टीवी मध्यप्रदेश को १३ करोड़ और ई टी वी उर्दू को लगभग १ करोड़ की राशि दी गए है, मध्यप्रदेश के स्थानीय चैनल बंसल न्यूज़ को ११ करोड़ ५७ लाख , साधना न्यूज़ मध्यप्रदेश को ८ करोड ७८ लाख रुपये की राशि विज्ञापनों के नाम पर बाँट दी गयी है. जबकि देश के प्रधानमंत्री की सर्वाधिक पसंद और शासकीय समाचारों की अधिकृत चैनल दूरदर्शन को मात्र ८ लाख में संतोष करना पड़ा है।लोकल चैनल आपरेटर हाथ वे इंदौर को ५० लाख ,सुदर्शन न्यूज़ को १४ लाख ,सिटी केबल को ८४ लाख ,टाइम्स नाउ को १ करोड़ ३९ लाख , एबीपी न्यूज़ को १२ करोड ७६ लाख , ज़ी मीडिया को ६ करोड़ १० लाख, सी एन बी सी आवाज को ६ करोड़ ५० लाख , इंडिया न्यूज़ को ८ करोड ६८ लाख , एन डी टी वी को १२ लाख ८४ हजार, न्यूज़ वर्ल्ड को १ करोड २८ लाख रुपये , भास्कर मल्टिनेट के मालिक सुधीर अग्रवाल को ६ लाख ९५ हजार , सेंट्रल इंडिया डिजिटल नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड को १ करोड़ ४१ लाख की राशि लुटाए गयी है.अपराधिक छवि वाले संचालकों पर कृपासरकार का जनसम्पर्क महकमा मध्यप्रदेश की जनता का पैसा लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है ,जिन चैनल्स को विज्ञापनों के नाम पर करोड़ों रुपये दिए गए हैं उनमें से अधिकांश चैनल के मालिक जेलों में बंद हैं या उनके विरुद्ध वारंट निकले हुए हैं मसलन पी ७ के संचालक केसर सिंह पर आर्थिक अपराध के कई मामले चल रहे हैं उनकी बंद पड़ी चैनल को सरकारी खजाने से ७६ लाख रुपये की राशि दी गई हैं.चिटफंड कंपनी साईं प्रसाद मीडिया लिमिटेड के चैनल को २३ करोड़ ३३ लाख रुपये दिए गए हैं जिसमें कंपनी ने दो बार कंपनी और चैनल का नाम बदला , सूत्र बताते हैं की चैनल के मालिक भापकर मुंबई जेल में बंद हैं। खबर भारती , भारत समाचार और स्टेट न्यूज़ को क्रमश ९ करोड़, ४५ लाख और १ करोड़ से नवाजा गया है जबकि जो चैनल गर्भ में ही हैं दबंग डी लाइव को १ लाख अग्रिम रूप से दे दिए गए हैं , बात यहीं खत्म नहीं होती प्रोडक्शन हाउस निकिता फिल्म्स को चैनल की आड़ में ६१ लाख रुपये की रेवाड़ी बांटी गयी है। कई नेशनल चैनल्स के स्टेट ब्यूरो भी इस घोटाले की आड़ में भरी भरकम राशि ले कर उपकृत हुए हैं , इस घोटाले की सूची बहुत लम्बी है किन्तु स्थानाभाव के कारन चुनिंदा नाम ही यहाँ दिए गए हैं।कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता केके मिश्रा ने पूरे मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए कहा है कि " देश की आजादी में लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ यानि मीडिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी लेकिन लोकतंत्र के मूल्यों को भभ्रष्टाचार से बचाने का प्रतिबिम्ब मीडिया भी शिवराज सिंह चौहान के बदनाम चेहरे को बचाने में इस्तेमाल हो गया है. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने पहले डम्पर कांड फिर व्यापम घोटाल के कलंक को धोने के लिए लोकतंत्र के महत्वपूर्ण आधार स्तम्भ की प्रतिमा और प्रतिभा को खंडित करने का दुस्साहसास सरकारी खजाने से धन लूटा कर किया है. "मध्यप्रदेश शासन के जनसम्पर्क विभाग के प्रमुख सचिव एस के मिश्रा ने राज्य में हुए चैनल घोटाले के उजागर होने का बाद अब जाकर संपूर्ण मामले की जाँच करवाने के आदेश दिए हैं।कुल मिलाकर मध्यप्रदेश की राजनीती में एक बार फिर व्यापम घोटाले को मैनेज करने के लिए चैनल घोटाला सुर्खियां बटोर रहा है ऐसे में सरकार की छवि बनाने वाले विभाग जनसम्पर्क और राज्य के मुखिया मुख्यमंत्री की परेशानी बढ़ गई है देखना यह है की इस संकट की घडी में शिवराज किस मीडिया के सहारे पार लगते हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

रीवा में  150 करोड़ का सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल बनेगा

जनसंपर्क, ऊर्जा, एवं खनिज साधन मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि रीवा को शीघ्र ही 150 करोड़ रुपये का सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि भूमि चिन्हित की जा चुकी है। शीघ्र ही नियत स्थल पर इसका भूमि-पूजन होगा। श्री शुक्ल रीवा में संजय गाँधी चिकित्सालय में पोर्टेबल एक्स-रे मशीन और अत्याधुनिक सोनोग्राफी कलर डाप्लर मशीन का लोकार्पण कर रहे थे।ऊर्जा मंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि हमारा समन्वित प्रयास होना चाहिये कि संजय गाँधी हॉस्पिटल आदर्श बने और आम जनता का इसके प्रति और अधिक विश्वास बढ़े। उन्होंने कहा कि इस हॉस्पिटल की बेहतर व्यवस्थाओं का लाभ न केवल रीवा के लोगों को मिलेगा, बल्कि संभाग के लोग भी इस अस्पताल में अपना इलाज करवाने आयेंगे। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि अस्पताल में उपलब्ध सभी मशीन का सही उपयोग हो।ऊर्जा मंत्री ने कहा कि इन मशीनों के उपलब्ध होने पर संजय गाँधी हॉस्पिटल की बहु-प्रतीक्षित माँग पूरी हो गयी है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि चिकित्सा व्यवसाय एक अत्यंत सम्मानित व्यवसाय है। यह डाक्टरों का भी कर्त्तव्य है कि वे लोगों द्वारा उन पर किये गये विश्वास को बनाये रखें।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

गड़बड़ी करने वालों को नहीं छोड़ेंगे शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी करने वालों को छोड़ा नहीं जायेगा। दोषी अधिकारी-कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि गाँव और शहरों में वर्षों से अपना मकान बनाकर रहने वाले गरीब व्यक्तियों को उसी जमीन का मालिकाना हक दिया जायेगा, जहाँ वे रह रहे हैं।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सतना जिले में सूखा राहत के लिये किसानों को 119 करोड़ की सहायता राशि दी गयी है। राशि को किसानों के खातों में पहुँचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 4000 करोड़ रुपये फसल राहत के रूप में किसानों को वितरित किये गये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो किसान वास्तविक रूप से राहत पाने से वंचित रह गये हैं, उनका फिर से सर्वे करवाकर उचित सहायता राशि दी जायेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जबलपुर-रीवा फोर-लेन मार्ग के प्रभावितों की शिकायतों का तत्काल निराकरण कर उन्हें वाजिब हक दिलवाया जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक वर्ष 3-3 लाख मकान बनाकर गरीबों को देगी।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आगामी 22 जनवरी के बाद वे गाँव में पहुँचकर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की हकीकत को देखेंगे। अच्छा कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया जायेगा और गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी।बालेन्द्र को मिली साइकिलमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जन-संवाद कार्यक्रम में कक्षा सातवीं में पढ़ने वाले बालक बालेन्द्र को साइकिल नहीं मिलने की शिकायत मिली। मुख्यमंत्री ने बालेन्द्र को मंच पर बुलाया और उसकी इच्छानुसार रेंजर साइकिल दिलवाये जाने के निर्देश दिये। साइकिल की राशि मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से दी जायेगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

नव वर्ष ,नई ऊर्जा और नये संकल्प

शिवराज सिंह नव वर्ष के शुभागमन पर सभी नागरिकों को शुभकामनाएँ। नया क्षितिज, नई आशाएँ सामने हैं। नई ऊर्जा और नये संकल्पों के साथ हम सब 2016 का स्वागत करें। अपने हिस्से की खुशियाँ सब के साथ बाँटे और दूसरों के कठिन समय में उनका साथ दें।लोकहित के संकल्पों को पूरा करने में वर्ष 2015 बीत गया। उपलब्धियों के साथ गौरव के क्षण आये तो विषम परिस्थितियाँ भी साथ रहीं। अल्प वर्षा से प्रदेश प्रभावित रहा। किसान भाइयों के लिये संकट का समय रहा। सरकार संकट में किसानों के साथ खड़ी रही। नये संदर्भों में पूरे कृषि परिदृश्य की समीक्षा की। कई समाधान सामने आये। पूरी सरकार गाँव में पहुँची। मैं मानता हूँ कि किसान सिर्फ व्यक्ति नहीं है, वह देश की अमूल्य मानव पूँजी है। हम कारखानों में विलासिता की कई चीजें बना सकते हैं लेकिन गेहूँ, चावल और दाल कारखानों में नहीं बनतीं। इसलिये जो किसान हमें अन्न उगाकर देते हैं उनके हितों की सुरक्षा सरकार का प्रथम दायित्व है। हमने वो सभी जरूरी कदम उठाये जिनकी किसानों को संकट के समय जरूरत थी। अब कोशिश है कि नये साल में किसान नई ऊर्जा और आत्म-विश्वास के साथ अपना काम शुरू करें। कई अर्थों में 2015 प्रदेश के लिये हितकारी और मान-सम्मान बढ़ाने वाला वर्ष रहा। दसवें विश्व हिन्दी सम्मेलन की मेजबानी एक चुनौती भरा काम था जो सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। स्वच्छ भारत मिशन में मध्यप्रदेश के योगदान का उल्लेख प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने दो बार लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' में किया। देश के विकास परिदृश्य पर नजर रखने वाली विशेषज्ञ संस्थाओं ने मध्यप्रदेश को सबसे तेज गति से प्रगति करने वाला प्रदेश बताया।विकास की कई अनूठी पहल देश में पहली बार मध्यप्रदेश से शुरू हुईं। घटना-स्थल पर पुलिस की तत्काल सहायता उपलब्ध करवाने के लिये डायल 100 देश में इस प्रकार की पहली योजना है। महिलाओं को शासकीय नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय प्रदेश में सामाजिक परिवर्तन लाने वाला सिद्ध होगा। हम चाहते हैं कि प्रदेश के नवनिर्माण में मातृशक्ति का सृजनात्मक उपयोग हो। जनगणना 2011 के ताजा आँकड़ों से स्पष्ट है कि महिलाएँ विकास में अपनी भागीदारी को लेकर उत्साहित हैं और चाहती हैं कि वे अपनी क्षमता और प्रतिभा के अनुरूप नौकरी करें। विकास का हर क्षेत्र उपलब्धियों से भरा है। अध्यापक संवर्ग को नये साल से छठवें वेतनमान का लाभ मिलने लगेगा। इससे एक लाख 84 हजार अध्यापकों को लाभ मिलेगा। आईआईटी में मध्यप्रदेश के शासकीय विद्यालयों के अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों का चयन मध्यप्रदेश के लिये गौरव की बात थी। यह सिलसिला शुरू हो गया है। नये साल में हमें और ज्यादा मेहनत करनी होगी कि ज्यादा से ज्यादा बच्चे देश के उच्च शिक्षा संस्थानों में जायें और प्रदेश का नाम रौशन करें। विशेषज्ञ स्वास्थ्य सुविधाओं तक आम लोगों की पहुँच भी आसान हुई है। वर्ष 2015 की शुरूआत से ही हमारी कोशिश थी कि हम युवाओं को उद्यमशील बनायें। उनमें उद्यमशीलता की भावना आये और वे आगे बढ़ें। मैं चाहता हूँ कि हर जिले में युवा उद्यमी तैयार हों। मुझे खुशी है कि कुछ युवाओं ने प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किये हैं। वे आज सफलतापूर्वक अपना उद्योग चला रहे हैं। उन्होंने न सिर्फ अपने लिये बल्कि अपने अन्य युवा साथियों के लिये भी रोजगार निर्माण किया है। युवा उद्यमी नये साल में नये जोश के साथ नई मंजिलें तय करें।अंत्योदय दर्शन को हमने हर योजना में अंगीकार किया है। गरीब कल्याण वर्ष में गरीबी उन्मूलन की योजनाओं पर सफलता से अमल कर अधिक से अधिक लोगों को उनका लाभ दिलाया गया। उद्देश्य यही था कि गरीब परिवार कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। कौशल उन्नयन को मिशन के रूप में लिया गया है। कौशल विकास से रोजगार निर्माण को और बढ़ाना हमारा मिशन है।एक सुखद अनुभव यह रहा कि नागरिकों ने प्रदेश में धार्मिक सहिष्णुता और सदभाव का अदभुत परिचय दिया। मोहर्रम, विजयादशमी और देवी विसर्जन के धार्मिक अवसरों का एक साथ आना कानून-व्यवस्था के लिये चुनौती था लेकिन ये त्यौहार शांतिपूर्वक सम्पन्न हुए। मुझे प्रदेश के नागरिकों पर गर्व है। मुझे विश्वास है कि नये साल में भी सर्वधर्म समभाव की हमारी गौरवशाली परंपरा ऐसे ही जारी रहेगी।नए साल में कौशल विकास, रोजगार निर्माण तथा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य हमारी प्राथमिकताएँ होंगी। यही कामना है कि हर नागरिक प्रगति करे। सबको काम के अवसर मिलें। हर युवा हुनरमंद बने। हर परिवार में सुख-शांति और समृद्धि आये। सब सुखी हों। सब निरोग हों। (लेखक शिवराज सिंह मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री हैं)

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मध्यप्रदेश को 2033 करोड़ रू. का पैकेज

बीजेपी ने मोदी के प्रति आभार जतायाभारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंदकुमारसिंह चौहान ने मध्यप्रदेश में सूखा से पीडि़त किसानों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय राहत कोष से 2033 करोड़ रू. का पैकेज दिए जाने पर आभार व्यक्त किया है। उन्होंने केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरूण जेटली, कृषि मंत्री राधामोहन सिंह को भी धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के सूखा पीडि़त किसानों के लिए दिया गया पैकेज मरहम का काम करेगा।उन्होंने कहा कि विगत वर्षो में मध्यप्रदेश के किसानो को प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ा है। विपरीत समय में पीडि़त किसानों के साथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान हमेशा साथ खड़े है। उन्होंने समय-समय पर राहत राशि का वितरण कर पीडि़त किसानों को संबल दिया है। प्रदेश सरकार के बजट में कटौती कर किसानों को राहत देने का काम किया। प्रदेश सरकार ने केन्द्र सरकार से सूखा राहत के लिए मदद की मांग की थी जिसे केन्द्र सरकार ने पैकेज देकर पूरा किया है।नंदकुमारसिंह चौहान ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा मध्यप्रदेश के सूखा पीडि़त किसानों को राष्ट्रीय राहत कोष से प्रधानमंत्री ने 2033 करोड़ रू. का पैकेज देकर किसानों के दर्द को भलीभांति समझा है और यह साबित किया है कि भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार किसानों के साथ हमेशा खडी है ।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

नरेंद्र मोदी पहुंचे  पाकिस्तान दी  नवाज शरीफ को जन्मदिन की  बधाई

पीएम नरेंद्र मोदी आज अचानक पाकिस्तान पहुंच गए वजह थी नवाज शरीफ को जन्मदिन बधाई देना । अफगानिस्तान से लौटते वक्त शुक्रवार शाम वे लाहौर पहुंचे। प्लेन से उतरे तो पाक पीएम नवाज शरीफ उनके स्वागत के लिए खड़े थे। दोनों गले मिले। मोदी-नवाज एक ही हेलिकॉप्टर में बैठकर जट्टी उमरा रवाना हो गए। वहां नवाज का घर है, जहां उनकी नातिन मेहरुन्निसा की शादी है। 12 साल बाद कोई भारतीय पीएम पाकिस्तान में हैं। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, ''क्या पाकिस्तान से बातचीत संभव है? कल दाऊद का जन्मदिन है, बड़ी-बड़ी हस्तियां बधाई देने जा रही हैं, बीजेपी बताए मोदी का पाक दौरा कितना सही है।'': नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा, '' पाकिस्तान के साथ बातचीत अच्छा कदम है।'' मोदी के स्वागत में इस्लामाबाद से लाहौर एयरपोर्ट पर पाकिस्तान में इंडियन हाई कमिश्नर टीएस राघवन पहुंचे । पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, मोदी के स्वागत में शरीफ लाहौर एयरपोर्ट पर पहुंचे थे मोदी रूस के बाद अफगानिस्तान दौरे पर थे।मोदी ने काबुल से रवाना होते वक्त ट्वीट किया, ''दिल्ली लौटते वक्त मैं वहां रुकूंगा। शरीफ से बात हुई थी। मैंने उन्हें बर्थडे पर विश किया।'' पिछली बार अटल बिहारी वाजपेयी जनवरी 2004 में पाकिस्तान गए थे। वाजपेयी के बाद पीएम बने मनमोहन सिंह ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया।कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष तिवारी ने मोदी के पाकिस्तान दौरे पर एतराज जताया है। उन्होंने पूछा है कि यह किस तरह की डिप्लोमैसी है?तिवारी ने कहा, ''यह फैसला अगर बेतुका नहीं है तो यह पूरी तरह से हास्यास्पद है। पीएम मोदी का एडवेंचर (पाकिस्तान जाना) भारत की सिक्युरिटी के लिए समस्या पैदा कर सकता है।''कांग्रेस नेता अजॉय कुमार ने कहा कि पाकिस्तान से संबंधों को बेहतर बनाने के लिए पीएम मोदी आज पाकिस्तान जा रहे हैं, जबकि इसके लिए उन्होंने देश को भरोसे में नहीं लिया। 25 दिसंबर को मोदी लाहौर में हैं। आज ही अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन है जो पीएम रहते दो बार पाकिस्तान गए थे। आज नवाज शरीफ का बर्थ-डे है। जब अटलजी ने 1999 में लाहौर बस यात्रा शुरू कराई थी, तब पाकिस्तान में नवाज ही पीएम थे। आज मोहम्मद अली जिन्ना का भी जन्मदिन है ।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

शिवराज सिंह ने एमपी  के लिए सूखा राहत का विशेष पैकेज मांगा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री राधामोहन सिंह और केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर मध्यप्रदेश को सूखा राहत के विशेष पैकेज को शीघ्र जारी करने की मांग को दोहराया।राज्य सरकार ने प्रदेश में सूखे की स्थिति से संबंधित स्पेशल पैकेज के लिये अक्टूबर के अंत में केन्द्र सरकार को ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में 4,420 करोड़ 39 लाख रूपये की मांग की गयी थी। सूखे की स्थिति का जायजा लेने केन्द्र सरकार के दल ने नवम्बर में सूखाग्रस्त क्षेत्रों का भ्रमण कर नुकसान का आंकलन किया था। श्री चौहान ने कहा कि अन्य सूखाग्रस्त राज्य जैसे छत्तीसगढ़, कर्नाटक और उड़ीसा को सूखा राहत के लिए विशेष पैकेज दिया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने बताया कि कृषि मंत्रालय के दल ने सूखाग्रस्त क्षेत्रों का भ्रमण कर नुकसान के आंकलन की रिपोर्ट केन्द्रीय गृह मंत्रालय को स्वीकृति के लिए भेज दी है। गृह मंत्रालय द्वारा गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक में इसका निर्णय लिया जाना है। श्री चौहान ने केन्द्रीय गृहमंत्री से अनुरोध किया कि समिति की बैठक बुलाकर निर्णय लिया जाय ताकि राज्य सरकार को जल्द से जल्द विशेष पैकेज जारी किया जा सके।श्री चौहान ने केन्द्रीय कृषि एवं गृह मंत्री को प्रदेश में सूखे की भयावह स्थिति से अवगत कराते हुए राज्य सरकार द्वारा किसानों को फसल के नुकसान की भरपाई तथा इस दिशा में किये गये विशेष प्रयासों को विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने किसानों के बिजली के बिल माफ किये हैं और लगभग 375 करोड़ रूपये का भुगतान अपने संसाधनों से बिजली कम्पनियों को किया है। इसी प्रकार किसानों द्वारा खेती के लिए बैंको से लिये गये ऋणों के भुगतान पर शून्य प्रतिशत ब्याज दर को एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। लेकिन किसानों को दिये गये ऋणों पर तय ब्याज की भरपाई राज्य सरकार कर रही है।मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार सूखे की मार से ग्रसित किसानों के लिए एक रूपये प्रति किलो की दर पर गेहूँ और नमक किसानों को उपलब्ध करवा रही है। साथ ही प्रदेश सरकार किसानों की बेटियों की पढ़ाई-लिखाई से लेकर शादी के लिए भी 25 हजार रूपये की अतिरिक्त सहायता दे रही है।केन्द्रीय मंत्रीद्वय राधामोहन सिंह एवं राजनाथ सिंह ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही उच्च स्तरीय बैठक बुलाकर किसानों के लिए विशेष राहत पैकेज जारी करने पर निर्णय लिया जायेगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

लक्ष्‍मीकांत शर्मा जेल से रिहा

व्यापमं घोटाले के आरोपी पूर्व मंत्री लक्ष्‍मीकांत शर्मा ने जमानत पर रिहा होकर बाहर आते ही कहा कि ग्रह नक्षत्र खराब थे, अब स्थितियां ठीक हो गई हैं।उन्होंने कहा उन्हें न्यायपालिका व जांच एजेंसियों पर पूरा भरोसा है, उनके साथ न्याय होगा।पूर्व मंत्री लक्ष्‍मीकांत शर्मा के जेल से रिहाई के इंतजार के लिए जेल परिसर में खड़े लोगों के बीच गजब का उत्साह दिखाई दिया। हार-फूल मालाएं लेकर सुबह आठ बजे से ही लोग वहां जमा होने लगे थे। लक्ष्‍मीकांत शर्मा के समर्थन में नारे बाजी चलती रही।जेल में उत्सव सा माहौल था । लक्ष्‍मीकांत शर्मा ठीक दस बजकर पैंतीस मिनिट पर जेल के बाहर निकले। उनके बड़े भाई नलिनीकांत शर्मा और छोटे भाई उमाकांत शर्मा के साथ भतीजे व भांजे ने जेल के बाहर स्वागत किया। इसके बाद लक्ष्‍मीकांत शर्मा जेल परिसर स्थित हनुमान और शनि महाराज के मंदिर पहुंचे व उन्होंने भगवान को प्रणाम किया।स्वागत के लिए उमड़ी लोगों की भीड़ के स्वागत का सिलसिला काफी देर तक चला। सैकड़ों की संख्या में वाहनों में पहुंचे लोगों का काफिला इतना बड़ा था कि शर्मा को जेल परिसर से बाहर आने में ही करीब आधा घंटा लग गया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

बार-बार चुनाव कराना भ्रष्टाचार को जन्म देना

नई दिल्ली में "भारतीय जनतंत्र की प्रमुख चुनौतियाँ" विमर्श में मुख्यमंत्री चौहान सभी चुनाव पाँच साल में एक बार किया जाना चाहिए। चाहे वह विधानसभा, लोकसभा, पंचायत और नगरीय निकाय के हों, जिनमें जनता अपने प्रतिनिधियों को चुनती है। प्रजातंत्र के लिए यह एक बहुत बड़ी चुनौती है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में 'भारतीय जनतंत्र की प्रमुख चुनौतियाँ पर अपने विचार रखे।श्री चौहान ने कहा कि विश्व में भारत ही सबसे अच्छा और शानदार लोकतंत्र है, जिसमें प्रजातांत्रिक व्यवस्था लागू है। भारत जैसे विशाल देश के लिए प्रजातांत्रिक प्रणाली को सबसे कारगर माना गया है। श्री चौहान ने कहा कि पिछले कुछ दशक से अनुभव किया जा रहा है कि अब हमें समीक्षा की जरूरत है, जिससे व्यवस्था में उत्पन्न विसंगतियों को दूर किया जा सके। श्री चौहान ने प्रजातंत्र के सामने भ्रष्टाचार को सबसे बड़ी चुनौती बताया। भ्रष्टाचार को रोकने के लिए श्री चौहान ने सभी प्रकार के चुनावों को एकसाथ करने की वकालत की। उन्होंने कहा कि चुनावों की स्टेट फण्डिग की व्यवस्था हो। चुनाव आयोग सभी पार्टी और उनके प्रत्याशियों को फण्ड उपलब्ध करवाये।श्री चौहान ने संसद और विधानसभा में विभिन्न मुद्दों पर की जाने वाली बहस को लोकतंत्र की ताकत निरूपित करते हुए कहा कि सत्ता और विपक्ष को एक स्वस्थ परम्परा का निर्वहन करना चाहिए। केवल हाँ की जीत और न की हार पर ही नहीं केन्द्रित होना चाहिए। बहस एवं बातचीत के माध्यम से ही कठिन से कठिन समस्याओं का हल निकलता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की समीक्षक और निगरानी की भूमिका स्वस्थ जनतंत्र बनाये रखने में बहुत महत्वपूर्ण होती है और जनतंत्र को ताकतवर बनाती है। यदि विपक्ष की भूमिका नकारात्मक हो तो विकास के प्रयासों की गति रुक जाती है और चुनौती के रूप में सामने आती है। श्री चौहान ने कुशासन, अतिवाद और आतंकवाद को प्रजातंत्र की बड़ी चुनौती माना। उन्होंने इसके लिए लोगों में अशिक्षा और जागरूकता की कमी को दूर किये जाने की बात कही।श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबको साथ लेकर तथा सबकी सहमति से विकास करने की नीति अपनाकर प्रजातंत्र को मजबूत किया है। प्रधानमंत्री टीम इंडिया की भावना लेकर देश की विकास यात्रा पर अग्रसर हैं। श्री चौहान ने कहा कि और न्यायपालिका की स्वतंत्रता को सुरक्षित रखना प्रजातंत्र के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने निरंकुशता पर ध्यान रखे जाने की जरूरत बताई।मध्यप्रदेश के संदर्भ में प्रजातांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए राज्य सरकार द्वारा लिए गये निर्णयों का उल्लेख करते हुए बताया कि प्रदेश में लोक सेवा प्रदाय गारंटी अधिनियम, विशेष न्यायालय अधिनियम, ई-टेंडरिंग, ई-ट्रांजेक्शन जैसी व्यवस्था लागू की गई हैं। पारदर्शी प्रशासन ही जनता के लिए जवाबदेह होता है। चौहान ने बताया कि प्रदेश में नीति निर्माण में संबंधितों का मत और विचार को अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए। श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में हमने प्रत्येक नीति निर्माण कार्य में हमेशा पंचायतें आयोजित की हैं, जिससे कि अच्छे सुझाव जनता के बीच से आ सकें और नीति व्यावहारिक बने। श्री चौहान ने बताया कि पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए पंचायतकर्मियों को उचित वेतनमान, वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार दिया गया है। साथ ही महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया गया है जिसके कारण नगरीय निकायों और पंचायतों में महिलाओं का नेतृत्व मुखर हुआ है। इसी प्रकार शासकीय सेवाओं में महिलाओं को सशक्त किया गया है तथा उनको 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

जयंत मलैया पेश करेंगे  छह हजार करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट

विधानसभा के शीतकालीन सत्र का बुधवार को तीसरा दिन है। आज वित्त मंत्री जयंत मलैया छह हजार करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट विधानसभा में पेश करेंगे। ये चालू वित्तीय वर्ष में सरकार का तीसरा अनुपूरक बजट होगा। इसके साथ ही निजी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक, मंडी उपज संशोधन और भू-राजस्व संशोधन विधेयक सहित अन्य विधेयकों पर लंच के बाद चर्चा होगी।जानकारी के अनुसार अनुपूरक बजट में सिंहस्थ, बिजली, सड़क, सिंचाई, कृषि सहित अन्य कामों के लिए राशि के प्रावधान किए जाएंगे। ज्ञात हो कि सूखा राहत के लिए राशि जुटाने सरकार ने एक दिन का विधानसभा सत्र बुलाया था। इसमें 3 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान सूखा राहत के लिए विभिन्‍न विभागों की योजनाओं की राशि काटकर किया गया था।कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष बनने की लगी है होड़विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले वित्त मंत्री जयंत मलैया ने पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष बनने की होड़ मची हुई है। वहीं, भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ कीचड़ उछालना जानती है। कांग्रेस ने अब तक प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के जितने भी आरोप लगाए है उनके प्रमाण नहीं दे पाई।किसानों का मुद्दा उठाएगी कांग्रेसबड़वानी घटना के बाद बुधवार को कांग्रेस किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरेगी। यह फैसला मंगलवार शाम को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में लिया गया था। इस मसले को लेकर कांग्रेस के करीब एक दर्जन विधायकों ने विधानसभा को 139 के तहत (अत्यंत लोक महत्व के विषय पर चर्चा) च

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

सरपंच मोना कौरव का विधानसभा में सम्मान

सबसे कम उम्र की सरपंच मोना कौरव ने साबित कर दिखाया है की उम्र प्रतिभा की मोहताज नहीं होती है । उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मोना का विधानसभा में सम्मान किया गया है। साथ ही वे भोपाल में आयोजित पंच-सरपंच सम्मेलन में शामिल होने भोपाल पहुंचीं।भ्रष्टाचार के खिलाफ बनी व्हिसिल ब्लोअर21 साल की मोना वर्तमान में राजधानी के नूतन कॉलेज में फाइनल ईयर की छात्रा हैं। उनकी पढ़ाई अपने ननिहाल और नरसिंहपुर जिले के ग्राम सदुमर में हुई। मोना के गांव का सचिव मृतकों के नाम की पेंशन निकालकर हड़प लेता था। जब यह बात मोना की जानकारी में आई, तो वो ग्रामीणों को लेकर कलेक्टर ऑफिस पहुंचीं और सचिव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद मोना की गांव में एक अलग ही पहचान हो गई। इस साल फरवरी में जब पंचायत चुनाव का समय आया और सदुमर सीट महिला के लिए आरक्षित हुई तो कुछ ग्रामीणों ने मोना के मामा के सामने उसे चुनाव लड़ाने का प्रस्ताव रखा। इसे उन्होने स्वीकार कर लिया। हालांकि चुनाव लड़ना औरज जीतना आसान भी नहीं था। मोना के खिलाफ चुनाव दो अन्य उम्मीदवारों के अलावा एक नजदीकी रिश्तेदार भी खड़ी हो गई। विरोधियों ने इस चुनाव को प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया। बस फिर क्या था। चुनाव होने तक हर दिन झगड़े होने शुरु हो गए। एक दिन तो गोलियां भी चल गई, लेकिन किसी को लगी नहीं। तनाव बढ़ता देख जिला प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी। वोटिंग के बाद कॉउंटिंग गांव में नहीं कराकर तेंदुखेड़ा विधानसभा में कराई गई। इसमें मोना 108 वोटों से विजयी घोषित कर दी गई। मोना के पिता पेशे से किसान हैं।मोना ने सरपंच बनने के बाद से गांव की बेटियों को बचाने के लिए विशेष अभियान चला रखा है। वो अपना एक महीने का मानदेय उस परिवार को दे देती हैं जिनके घर बेटी का जन्म होता है। साथ ही जब बेटी को जन्म के बाद पहली बार गांव में लाते हैं तो उसका गांव के प्रवेश द्वार पर ढोल-ढमाके से स्वागत होता है और पूरे गांव में मिठाई बांटी जाती है। इसके अलावा वो समाधान अभियान भी चला रही हैं। इसके तहत वो घर घर जाकर लोगों से उनकी समस्या पूछती हैं। फिर उनका समाधान करती हैं। मोना के मुताबिक उनकी फाइनल इयर की पढ़ाई पूरी होने में अभी छह महीने शेष हैं फिर वो अपने गांव जाकर ही लोगों की समस्या हल करेंगी। तब तक वो हर सप्ताह के अंत में गावं जाकर लोगों की समस्या हल करती हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

राज्यों ने  केन्द्र से माँगा 25 प्रतिशत का फ्लेक्सी फण्ड  योजनाओं की संख्या  50 करने की सिफारिश

मुख्यमंत्री एवं नीति आयोग द्वारा गठित केन्द्र पोषित योजना उप समूह के संयोजक शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में अन्य सदस्यों के साथ रिपोर्ट प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को सौंपी। इस अवसर पर श्री चौहान के साथ अरुणाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, झारखंड, मणिपुर और तेलंगाना राज्यों के मुख्यमंत्री सहित केन्द्र शासित प्रदेश पाण्डिचेरी के उप राज्यपाल मौजूद थे। यह उप समूह केन्द्र पोषित योजनाओं के फण्डिंग पैटर्न और योजनाओं के युक्तियुक्तकरण करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री द्वारा मार्च 2015 में गठित किया गया था।श्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि यह रिपोर्ट टीम इंडिया की भावना से काम करने के उद्देश्य को मद्देनजर रखते हुए तैयार की गई है। इसमें मुख्यतः केन्द्र परिवर्तित योजनाओं के फण्डिंग पैटर्न का बेहतर प्रयोग और साथ ही केन्द्र और राज्य सरकार दोनों के हितों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। श्री चौहान ने बताया कि रिपोर्ट को तैयार करने में हमने न केवल उप समूह के सदस्य राज्यों की सलाह ली है बल्कि केन्द्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और अन्य राज्य सरकारों से भी सलाह मशविरा किया। उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट सर्व-सम्मति से तैयार कर अनुशंसाएँ प्रधानमंत्री को सौंपी गई हैं।श्री चौहान ने अनुशंसाओं के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि अभी तक संचालित 72 केन्द्र पोषित योजनाओं को घटाकर 50 कर दिया गया है। योजनाओं को मुख्यतः तीन हिस्सों में विभाजित किया गया है। पहला कोर सेक्टर, दूसरा कोर ऑफ कोर सेक्टर और तीसरा ऐच्छिक। कोर सेक्टर में मुख्यतः पेंशन, मनरेगा आदि और कोर ऑफ कोर सेक्टर में स्वास्थ्य, सिंचाई, ऊर्जा आदि और ऐच्छिक में राज्य आधारित योजनाएँ शामिल की गयी हैं। अनुशंसाओं के अनुसार कोर ऑफ कोर सेक्टर के लिए फण्डिंग पैटर्न 90:10 यथावत रखा जाएगा। कोर सेक्टर के लिए पहाड़ी राज्यों के लिए 90:10 और अन्य राज्य के लिए फण्डिंग पैटर्न 60:40 रखने की सिफारिश की गई है। ऐच्छिक योजनाओं के लिए पहाड़ी राज्यों के लिए 80:20 और अन्य राज्य के लिए 50:50 फण्डिंग पैटर्न रहेगा। केन्द्र शासित राज्यों के लिए केन्द्र सरकार पूर्व की भाँति 100 प्रतिशत सहायता करती रहेगी।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उप समूह की सिफारिशों को चालू वित्त वर्ष से ही लागू करने की माँग की है। साथ ही राज्यों के लिए 25 प्रतिशत अलग से फ्लैक्सी फण्ड रखने का भी सुझाव दिया है जिसे राज्य सरकार अपनी जरूरत और माँग के अनुसार योजनाओं में खर्च कर सकेगी। आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय दो साल तक यथावत रखा जाने की भी बात कही गयी है। श्री चौहान ने मार्च 2015 तक स्वीकृत योजनाओं का फण्डिंग पैटर्न यथावत रखने की भी वकालत की है। श्री चौहान ने दी गई अनुशंसाओं की समीक्षा दो वर्ष बाद किये जाने की बात भी कही। श्री चौहान ने नीति आयोग से प्रत्येक राज्य की हर छह माह में बैठक करने की भी माँग की। उप समूह की रिपोर्ट में राज्य सरकारों द्वारा समय पर उपयोग प्रमाण-पत्र न दिये जाने पर केन्द्र सरकार द्वारा समय पर अगली किश्त जारी न किये जाने की समस्या के बारे में भी सुझाव दिये गये हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

राज्य वित्त निगम को पहले की तरह 90 प्रतिशत पुनर्वित्त मिले

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केन्द्र सरकार से अनुरोध किया है कि लाभार्जन तथा नियमित भुगतान करने वाले राज्य वित्त निगम को पहले की तरह 90 प्रतिशत पुनर्वित्त प्रदान किया जाये। साथ ही राज्य वित्त निगम द्वारा जारी बांड की निवेश सीमा में वृद्धि की जाये।मुख्यमंत्री चौहान ने इस संबंध में केंद्रीय वित्त मंत्री श्री अरुण जेटली को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि राज्य शासन और भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) द्वारा राज्य में लघु एवं मध्यम श्रेणी की औद्योगिक इकाइयों के वित्त पोषण के लिये राज्य वित्त निगम की स्थापना की गई थी। इसके बाद से ही सिडबी द्वारा ऋण व्यवसाय के लिये निरंतर निगम की कुल जरूरत का लगभग 90 प्रतिशत पुनर्वित्त प्रदान किया जाता रहा है। परन्तु वर्ष 2010 से सिडबी द्वारा निर्णय लिया गया कि समस्त वित्त निगम को पुनर्वित्त वर्ष 2017 से पूर्णत: समाप्त कर दिया जाये। इसके परिणाम में निगम की पुनर्वित्त राशि अत्यधिक कम होगई है।मध्यप्रदेश वित्त निगम निरन्तर लाभार्जन कर सतत् आयकर का भी भुगतान कर रहा है। निगम को क्रेडिट रेटिंग A - प्राप्त है तथा इसका समस्त ऋणों के प्रति भुगतान भी समयबद्ध और नियमित है। इसलिये सिडबी को ये निर्देशित करना उचित होगा कि लाभार्जन करने वाले तथा नियमित भुगतान करने वाले वित्त निगमों को पूर्वानुसार पुनर्वित्त करना जारी रखा जाये।इसी प्रकार वित्त निगमों द्वारा पूर्व में बाजार में बॉण्ड्स के जरिये आवश्यक धनराशि लगभग 9 प्रतिशत प्रतिवर्ष ब्याज पर उपलब्ध होती थी। परन्तु वित्त मंत्रालय द्वारा 2 मार्च, 2015 को भविष्य निधि एवं अन्य फण्ड्स को यह निर्देशित किया गया है कि राज्य शासन द्वारा प्रतिभूति के आधार पर लाये गये बॉण्ड़्स निर्गमों पर इन फण्ड्स की विनियोग राशि के 10 प्रतिशत से अधिक राशि का निवेश नहीं किया जा सकता।उल्लेखनीय है कि इन फण्ड्स द्वारा 10 प्रतिशत की सीमा को पूर्व में ही प्राप्त कर लिया गया है। इसलिए अब नये निवेश की कोई संभावना नहीं है। परिणामस्वरूप वित्त निगमों को बॉण्ड्स जारी कर वित्त प्राप्त करने के स्थान पर वाणिज्यिक बैंकों से 11 प्रतिशत या उससे अधिक ब्याज दर पर ऋण प्राप्त करना पड़ रहा है जो लाभप्रदता की दृष्टि से उचित नहीं है। अत: केन्द्र शासन द्वारा दिशा-निर्देश में यथोचित संशोधन कर इन बॉण्ड़्स की निवेश सीमा में वृद्धि की जाये। मध्यप्रदेश शासन द्वारा राज्य में विशेषकर पिछड़े क्षेत्रों में नवीन लघु एवं मध्यम श्रेणी के उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए सघन प्रयास किये जा रहे हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

जेट्रो  का  दिल्ली-मुम्बई औद्योगिक कारिडोर के  लिए एमओयू

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जापान के दौरान जापान एक्सटर्नल ट्रेड आर्गेनाइजेशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिरोयूक इशिगे से निवेश संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने निवेशकों के सेमीनार को संबोधित किया।श्री हिरोयूक इशिगे ने व्यापार और निवेश बढ़ाने के लिये किये गये नीतिगत सुधारों के लिये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सराहना की। जापान एक्सटर्नल ट्रेड आर्गेनाइजेशन ने दिल्ली-मुम्बई औद्योगिक कारिडोर में भागीदारी की रूचि दिखाई। इसके लिये जापान एक्सटर्नल ट्रेड आर्गेनाइजेशन और मध्यप्रदेश के बीच एमओयू पर भी हस्ताक्षर हुए।मुख्यमंत्री चौहान ने व्यापारिक संघों के प्रमुखों और निवेशक समुदाय के सेमीनार को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश में निवेश करने के लाभ गिनाये। उन्होंने कहा कि जापान की कंपनियों के लिये जल्दी ही जापान एक्सटर्नल ट्रेड आर्गेनाइजेशन के साथ मिलकर संवाद कार्यक्रम किया जायेगा।श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जापान यात्रा का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है। उद्योग समुदाय उत्साहित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का करिश्माई नेतृत्व और उनकी दृष्टि देशवासियों के लिये वरदान सिद्ध हो रही है। श्री चौहान ने निवेशकों से आग्रह किया कि वे मध्यप्रदेश पधारें। मध्यप्रदेश विकासोन्मुखी राज्य है और निवेश के लिये सभी जरूरी अधोसंरचनाएँ स्थापित कर ली हैं। विगत वर्षों में प्रदेश की विकास दर दो अंक में हासिल कर भारतीय राज्यों में सबसे ज्यादा है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

फिर न हो पेटलावद जैसी दुर्घटना

71 मृतकों के परिजन को 3 करोड़ 55 लाख की मदद मिलीमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पेटलावद जैसी दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना दोबारा नहीं हो, इसके लिये सभी पुख्ता इंतजाम किये जायें। श्री चौहान मंत्रालय में हादसे से प्रभावितों की सहायता के लिये किए गये कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में बताया गया कि दुर्घटना के सभी 71 मृतक के परिजन को 3 करोड़ 55 लाख की सहायता दी गई है। सहायता राशि 5-5 लाख रुपये सभी मृतकों के परिवारों के बैंक खातों में जमा करा दी गई है।मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना में मृतकों की स्मृति को चिर-स्थाई बनाने के लिये पेटलावद में स्मारक का निर्माण किया जाये। इससे ऐसी दुघटनाओं के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने में भी मदद‍मिलेगी। सहायता के मामले में जिन पात्र व्यक्तियों और परिवारों के लिये नियमों में शिथिलता की आवश्यकता है, उसके प्रस्ताव तत्काल शासन को भेजे जायें। उन्होंने कहा कि विस्फोटक सामग्री के संधारण संबंधी नियम कायदों का कड़ाई से अनुपालन हो। यदि सुरक्षा के नये प्रावधानों की जरूरत है तो उन्हें बनाने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के प्रभावितों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जाये।श्री चौहान ने कहा कि दुर्घटना के घायलों के पुर्नवास पर भी अभी से विचार किया जाये ताकि उनके स्वस्थ होते ही इस दिशा में कार्य किया जाये। उन्होंने कहा कि स्थाई नि:शक्तता पीड़ितों को अतिरिक्त आर्थिक सहायता देने के साथ ही उनकी शारीरिक स्थिति के अनुसार आजीविका उपलब्ध करवाने में भी सहयोग करें। उन्होंने चिकित्सालयों में उपचाराधीन घायलों की उपचार व्यवस्था की नियमित समीक्षा की जरूरत बताई। श्री चौहान ने कहा कि इलाज के लिए अधिक राशि की आवश्यकता होने पर तत्काल राशि उपलब्ध करवाई जाये। उन्होंने कहा कि घटना के आरोपी को हर हालत में पकड़ा जाये। उन्होंने कहा कि जन-जीवन को सामान्य बनाने में सहयोग के कार्य युद्ध स्तर पर हो।संभागायुक्त इंदौर श्री संजय दुबे ने बताया कि मुख्यमंत्री की सभी घोषणाओं का अक्षरश: पालन हुआ है। शासन की 21 प्रकार की योजना द्वारा प्रभावितों को आर्थिक, आजीविका और सामाजिक सुरक्षा संबंधी सहायता उपलब्ध करवाई गई है। वैधानिक उत्तराधिकार के विवाद में मात्र चार प्रकरण में कार्रवाई प्रचलित है। मुख्यमंत्री ने मानवीय संवेदना और स्थानीय सामाजिक परम्पराओं के विशेष परिप्रेक्ष्य में उक्त प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।बैठक में बताया गया कि दुर्घटना के घायल 73 व्यक्तियों के लिये प्रति व्यक्ति 50 हजार रूपये के मान से कुल 36 लाख 50 हजार रूपये उनके बैंक खातों में जमा करवा दी गई है। कुल 36 निजी चिकित्सालय में उपचाराधीन घायलों के लिए चिकित्सालयों में आवश्यक राशि जमा हो गई है। कुल मृत 75 व्यक्ति में से 71 की पहचान हो गई है। अभी चार व्यक्ति की पहचान शेष है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

गरीबों के घरों के लिए कानून बनाने वाला मध्यप्रदेश  राज्य

सरकार दस साल पर जनता के बीच रखेगी अपना रिपोर्ट कार्डमध्यप्रदेश में कोई भी गरीब बिना घर के नहीं रहेगा, इसके लिये कानून बनाने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य होगा। कानून में बिना वैकल्पिक व्यवस्था के किसी गरीब को नहीं हटाये जाने का प्रावधान होगा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहाँ उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्देश दिए।प्रदेश में स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म-शती पर आगामी 25 सितंबर से 'गरीब कल्याण वर्ष' मनाया जायेगा। इस दौरान गरीबों से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा, उनमें आवश्यक सुधार तथा नयी योजनाएँ लागू की जायेगी। राज्य सरकार आगामी 29 अक्टूबर से 29 नवंबर के दौरान जनता के बीच अपना रिपोर्ट कार्ड रखेगी। इसके लिये ग्राम, विकासखण्ड, जिला और राज्य स्तर पर कार्यक्रम किये जायेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इसके लिये सभी विभागों को तैयारी करने के निर्देश दिये। बैठक में मुख्य सचिव श्री अन्टोनी डिसा और पुलिस महानिरीक्षक श्री सुरेंद्र सिंह मौजूद थे।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सभी विभाग स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में की गयी घोषणाओं के क्रियान्वन की कार्य-योजना बनाये। प्रदेश में भूदान आन्दोलन तथा सीलिंग की अतिरिक्त जमीन उपलब्धता की समीक्षा की जाये तथा इस तरह उपलब्ध जमीन को लघु और सीमांत किसानों को वितरित करने की योजना बनायें। भूमि संबंधी सुधारों के लिये शीघ्र भू-सुधार आयोग बनाया जाये। गरीबों से जुड़े भूमि विवादों के तेजी से निपटारे के लिये फास्ट ट्रेक कोर्ट की कार्रवाई शुरू करें।भोपाल में सभी साईन बोर्ड हिन्दी में होंगेमुख्यमंत्री चौहान ने भोपाल में आगामी 10 से 12 सितंबर के बीच होने वाले विश्व हिन्दी सम्मेलन के आयोजन की सभी तैयारियाँ समय-सीमा में पूरी करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि भोपाल में सभी साइन बोर्ड हिन्दी में हो, इसके लिये जनता के सहयोग से अभियान चलाये। हिन्दी सम्मेलन के दौरान सभी सूचनाएँ और निर्देश हिन्दी में ही हो। सभी प्रमुख सचिव अपने विभाग की बेस्ट प्रेक्टिस का डाक्युमेंटेशन करवाये। आगामी 10 वर्ष में सिंचाई क्षमता 60 लाख हेक्टर करने की योजना जल संसाधन, नर्मदा घाटी विकास, ग्रामीण विकास तथा वन विभाग मिल कर बनाये। किसानों को खाद-बीज के कर्ज पर 10 प्रतिशत अनुदान देने तथा फसल बीमा योजना बनाने की कार्रवाई शीघ्र पूरी करे। वनाधिकार अधिनियम के तहत पात्र वनवासियों को पट्टे देने की कार्रवाई जारी रखें। वनवासियों से जुड़े लंबे समय से लंबित छोटे विवादों के मामलों को वापस लेने की कार्रवाई की जाए।सभी जिला चिकित्सालय में डायलिसिस सुविधासभी जिला चिकित्सालय में डायलिसिस की सुविधा आगामी 26 जनवरी तक उपलब्ध करवाई जाए। महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण अभियान की लगातार मॉनीटरिंग की जाए। प्रारंभिक प्रशिक्षण के बाद यदि महिलाओं को गंभीर बीमारी का पता चलता है तो उनके इलाज की व्यवस्था की जाए। सामान्य वर्ग के निर्धन विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देने के लिए आय सीमा बढ़ाये। अखिल भारतीय प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने पर अनुसूचित जाति, जनजाति के विद्यार्थियों के अलावा सामान्य वर्ग के गरीब विद्यार्थियों की भी मदद की जाए। महाविद्यालयों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन दिया जाए। पुलिस की भर्ती में महिलाओं का 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया जाए।प्रदेश के स्मार्ट विलेज देश में उदाहरण बनेंगेप्रदेश के छोटे और मझौले शहरों में सभी बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध करवाकर उन्हें स्मार्ट सिटी बनाया जाए। इसके लिए नगरीय प्रशासन विभाग कार्रवाई करें। प्रदेश के गाँवों को स्मार्ट विलेज बनाकर उनमें बिजली, पानी, सड़क, स्कूल, स्वास्थ्य और स्वच्छता संबंधी सुविधाएँ उपलब्ध करवाई जाए। प्रदेश के स्मार्ट विलेज देशभर के लिए उदाहरण बनें। कानून-व्यवस्था के बेहतर क्रियान्वयन के लिए डायल 100 योजना एक नवम्बर से लागू की जाए। थानों में महिलाओं की सुनवाई के लिए महिला पुलिसकर्मियों की व्यवस्था हो। सोयाबीन की फसल को कीट प्रकोप से बचाने के लिए कृषि विभाग युद्ध स्तर पर कार्रवाई करें। सिंहस्थ तथा उसके दौरान होने वाले वैचारिक महाकुंभ की सभी तैयारियाँ समय से पूरी की जाए। मुख्यमंत्री स्वयं, इसमें आने वाले अखाड़ों को सिंहस्थ का निमंत्रण देने के लिए अगले माह नासिक कुंभ जायेंगे।विभागों की वार्षिक कार्य-योजना वेबसाइट परमुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सभी मंत्रियों ने अपने प्रभार के जिलों में 50 लाख रुपये तक की लागत के निर्माण कार्यों की समीक्षा की है। सभी विभाग के प्रमुख सचिव और विभागाध्यक्ष उनकी रिपोर्ट पर कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश से उन्हें मिलने वाले फीड बेक के आधार पर वे अब हर हफ्ते संबंधित विभागों के प्रमुख सचिवों को जानकारी भेजेंगे। इसके आधार पर निचले स्तर तक प्रशासन में कसावट लायें तथा गड़बड़ी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई करें। लोकायुक्त के प्रकरणों में जिन शासकीय कर्मियों पर आरोप सिद्ध हो गए हैं उन पर तत्काल कार्रवाई करें। विधायकों द्वारा तैयार किए गए विजन डाक्यूमेंट के आधार पर विकास कार्यों की प्राथमिकता तय करें। सभी विभाग अपनी वार्षिक कार्य-योजना वेबसाइट पर अपलोड करें। विभिन्न प्रक्रियाओं को सरल बनाने के लिए सभी विभाग कार्रवाई करें।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

किशोरियों को स्वास्थ्य के के लिए  हर गाँव में चलेगा अभियान

महिला-बाल विकास मंत्री माया सिंह ने कहा है कि किशोरियों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाने के लिये प्रदेश के हर गाँव में अभियान चलाया जायेगा। श्रीमती सिंह आज सीहोर जिले के बुधनी तहसील में प्रोजेक्ट उदिता और नवनिर्मित आँगनवाड़ी केन्द्र का शुभारंभ कर रही थीं।महिला-बाल विकास मंत्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण योजनाएँ शुरू की, जिसे राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार्यता मिली। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में किशोरी बालिकाओं को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाने के लिये प्रोजेक्ट उदिता की शुरूआत की गई। इसे मुख्यमंत्री ने महिला पंचायत में लोकार्पित किया। उन्होंने आँगनवाड़ी और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से कहा कि वे इस प्रोजेक्ट के जरिये किशोरी बालिकाओं को सेनेटरी नेपकिन के उपयोग के प्रति जागरूक बनाये। उन्होंने स्वच्छता संबंधी आवश्यक जानकारी दें। उन्होंने कहा कि बाल, महिला और बच्चियों के कुपोषण को समाप्त करने के लिये समाज की सहभागिता जरूरी है। श्रीमती सिंह ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न स्थल पर प्रोजेक्ट उदिता में 208 ऑटोमेटिक वेंडिंग मशीन लगाई जा चुकी है एवं शीघ्र 240 मशीन और लगायी जायेंगी।प्रमुख सचिव महिला-बाल विकास जे.एन. कंसोटिया कहा कि प्रोजेक्ट उदिता यह अच्छी शुरूआत है जिसके दूरगामी प्रभाव समाज में दिखलायी देंगे।आयुक्त एकीकृत बाल विकास पुष्पलता सिंह ने कहा कि माहवारी के दौरान अस्वच्छ कपड़ों के प्रयोग से प्रजनन स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव होते हैं। उन्होंने बताया कि शोध के अनुसार देश में 23 प्रतिशत किशोरियाँ प्रथम माहवारी के बाद स्कूल जाना छोड़ देती हैं, केवल 12 प्रतिशत सेनेटरी नेपकिन का प्रयोग करती हैं, 10 प्रतिशत माहवारी के दौरान अस्वच्छ कपड़ों के प्रयोग से बीमार होती हैं। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट उदिता पायलेट के रूप में ग्वालियर, इंदौर, झाबुआ, नरसिंहगढ़, मुरार, महू, बुरहानपुर और बुधनी में शुरू किया गया है। माह के चौथे मंगलवार को आँगनवाड़ी में होने वाले किशोरी दिवस पर आँगनवाड़ी कार्यकर्ता किशोरियों की समस्याएँ, जिज्ञासाएँ और शंकाओं का समाधान करेंगे। आँगनवाड़ी केन्द्र में वेंडिंग मशीन से सेनेटरी नेपकिन का सेट (3 नेपकिन) 10 रुपये में उपलब्ध रहेगा। अच्छी गुणवत्ता के सेनेटरी नेपकिन उत्पादन के लिये स्थानीय महिला स्व-सहायता समूह को प्रशिक्षित किया जायेगा।श्रीमती माया सिंह ने बुधनी के कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य को विद्यालय में उपयोग के लिये वेंडिंग मशीन प्रदान की। उन्होंने प्रोजेक्ट उदिता प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। लाड़ली लक्ष्मी योजना के हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र वितरित किये और आँगनवाड़ी केन्द्र में वृक्षारोपण किया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

सतना-रीवा बनेंगे टि्वन शहर

जनसंपर्क तथा सतना जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि सतना से रीवा तक फोर लेन सड़क बन जाने के बाद इन दोनों की पहचान टि्वन शहर के रूप मे होगी। उन्होने कहा कि यह सड़क इन्डस्ट्रियल कॉरीडोर के रूप मे भी जानी जायेगी। श्री शुक्ल सतना में ट्रांसपोर्ट नगर में मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना में 2 करोड 72 लाख की लागत से बनने वाली सीमेंट-कांक्रीट सड़क का भूमि-पूजन कर रहे थे।प्रभारी मंत्री शुक्ल ने कहा कि जिस शहर के लोगों में विकास की ललक होती है, उसका विकास कोई नहीं रोक सकता। उन्होने स्मार्ट सिटी के रूप में सतना शहर का नाम शामिल होने पर नागरिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सतना में विकास के लिये अनुकूल सारी परिस्थितियाँ मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर केवल व्यापारियों से ही नहीं, बल्कि हर नागरिक की सुविधाओं से जुड़ा है। इस स्थान पर मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास कार्यक्रम में सी.सी. सडक बन जाने से काफी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पहली बार शहरों के विकास के लिये नगरीय निकायों को मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना बनाकर पैसा देने का कार्य शुरू किया है। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर में बिजली की समस्या के निराकरण और निर्बाध आपूर्ति के लिये निर्देशित किया गया है। ट्रांसपोर्ट नगर में बिजली, पानी, सड़क और नाली जैसी आवश्यक अधोसंरचनाओ का निर्माण किया जायेगा। हवाई पट्टी से माधवगढ़ तक भी फोर लेन सड़क बनाई जायेगी।कार्यक्रम को महापौर ममता पाण्डेय और स्पीकर श्री अनिल जायसवाल ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री डॉ. लालता प्रसाद खरे, मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष किशोर शर्मा, विन्ध्य चेम्बर आफ कामर्स के अध्यक्ष विवेक अग्रवाल और नागरिक एवं ब्यवसायी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

रेल हादसा  राहत कार्य अब भी जारी

रेल मंत्री नहीं पहुँच पाये घटना स्थल पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहाँ केन्द्रीय रेल मंत्री श्री सुरेश प्रभु और रेल राज्य मंत्री श्री मनोज सिन्हा से मुलाकात कर हरदा की रेल दुर्घटना के बाद चल रहे राहत और बचाव कार्यों की जानकारी दी।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री चौहान अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों को निरस्त करते हुये आज मुख्य सचिव अंटोनी डिसा और पुलिस महानिदेशक सुरेन्द्र सिंह के साथ सुबह ही घटना स्थल के लिये रवाना हुए। उन्होंने पानी में भीगते हुए राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। केन्द्रीय रेल मंत्री प्रभु और रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा भी घटना-स्थल पर जाने के लिये दिल्ली से भोपाल आये लेकिन दोपहर से ही तेज बारिश और खराब मौसम के चलते हरदा नहीं पहुँच पाये।मुख्यमंत्री ने प्रभु को बताया कि जैसे ही दुर्घटना का पता लगा रात में 12.30 तक राज्य के आपदा राहत दल, राष्ट्रीय आपदा राहत टीम के सदस्यों और रेलवे के उच्च अधिकारियों के दल को तत्काल हरदा रवाना किया गया। हरदा, होशंगाबाद और खंडवा के कलेक्टरों को भी तत्काल घटना स्थल पर पहुँचने के लिये कहा गया। श्री चौहान ने कहा कि घटना स्थल के पास के गाँव वालों को खबर कर उन्हें जगाया गया और घायल यात्रियों की मदद के लिये भेजा गया। गाँव वाले तत्काल पहुँच कर बचाव कार्य में लग गये। हरदा, होशंगाबाद और खंडवा से प्रशासनिक अधिकारी रेल इंजन में बैठकर घटना-स्थल पहुँचे। इस बीच आर्मी के बचाव दल को भी सतर्क किया गया।श्री चौहान ने बताया कि तत्काल शुरू किये गये प्रयासों से भीषण दुर्घटना के बावजूद कई लोगों को बचा लिया गया। श्री चौहान ने रेल मंत्री को बताया कि शाम 4.30 बजे तक 28 लोगों की मृत्यु होने की खबर थी। इनमें से 11 की पहचान हो गयी और उनका पोस्ट मार्टम भी हरदा में किया गया। दिवंगत आत्माओं को अंतिम संस्कार के लिये उनके संबंधितों को सौंप दिया जायेगा। जिनकी पहचान नहीं हो पायी उन्हें गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल लाया जा रहा है। उनकी पहचान होते ही परिजनों को सौंप दिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भयंकर बारिश अनपेक्षित और कल्पना से परे थी। रेलवे प्रशासन और स्थानीय प्रशासन के सहयोग और बेहतर समन्वय से लोगों की जान बचाने के लिये हरसंभव प्रयास किये गये।मुख्यमंत्री चौहान ने घटना-स्थल के आसपास के गाँवों के लोगों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने तत्काल पहुँच कर राहत कार्य में हाथ बँटाया और घायल लोगों की जान बचाई।केन्द्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि प्रथम दृष्टया अकल्पनीय प्राकृतिक आपदा के कारण यह हादसा हुआ। मानवीय रूप से जो भी संभव था किया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री चौहान और राज्य सरकार के प्रशासनिक तंत्र की सराहना करते हुए कहा कि दुर्घटना होने के तत्काल बाद सक्रिय होने से कई लोगों की जानें बच गयी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रशंसनीय कार्य किया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि देते हुए परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। श्री प्रभु ने कहा कि क्षतिग्रस्त रेलवे ट्रेक को जल्दी ही सुधार कर रेल यातायात को बहाल किया जायेगा। रेल मंत्रालय द्वारा हर प्रकार से घायलों को मदद दी जायेगी।इस औपचारिक बैठक में मुख्य सचिव अंटोनी डिसा और पुलिस महानिदेशक सुरेन्द्र सिंह उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

अलीराजपुर जिले के लिये माँ नर्मदा लिंक सिंचाई परियोजना

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा है कि अलीराजपुर जिले के लिये मॉ नर्मदा वनवासी लिंक परियोजना स्वीकृत हो गई है। पहले चरण के लिये 582 करोड़ रूपये भी मंजूर हो गये हैं। उन्होंने कहा कि परियोजना का जल्द ही शिलान्यास किया जायेगा। परियोजना से आदिवासी जिले अलीराजपुर की तस्वीर के साथ-साथ तकदीर भी बदल जायेगी। श्री चौहान जिले के चन्द्रशेखर आजाद नगर में अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयन्ती के अवसर पर आजाद मेला को सम्बोधित कर रहे थे।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जिले की जोबट परियोजना के विस्तार को भी मंजूरी दी जायेगी। रूपये 157 करोड़ से परियोजना का विस्तार किया जायेगा। इससे 22 ग्राम की 10 हजार हेक्टेयर भूमि में सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने कहा कि भाभरा में नये आईटीआई की माँग को भी पूरा करने की बात कही। मुख्यमंत्री ने जोबट और भाभरा की नगर परिषद में विकास कार्यों के लिये एक-एक करोड़ की स्वीकृति देने की घोषणा की। श्री चौहान ने जोबट के लिये 12 करोड़ 51 लाख की लागत से मुख्यमंत्री पेयजल योजना तथा सेंजवाड़ा में एकलव्य आदिवासी छात्रावास की भी स्वीकृति दी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने एक बच्ची के इलाज के लिये एक लाख तथा करंट से बालक की मृत्यु पर परिजनों को एक लाख रूपये की सहायता मंजूर की।मुख्यमंत्री चौहान ने चन्द्रशेखर आजाद की शहादत को याद करते हुए कहा कि देश में क्रान्तिकारी लहर ने अंग्रेजों के पैर उखाड़ने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने देश के इतिहास में क्रान्तिकारियों को सम्मान से याद किये जाने पर बल दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब और आदिवासियों के विकास में कोई कसर बाकी नहीं रखी जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने फैसला लिया है कि आदिवासियों के आईआईटी, आईआईएम में प्रवेश लेने वाले और डॉक्टर, इंजीनियर की शिक्षा ले रहे बच्चों के एडमिशन की फीस का खर्चा राज्य सरकार उठाएगी। यह भी निर्णय लिया है कि 11वीं व 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को भोजन व शिष्यवृत्ति भी दी जायेगी। विदेश में यदि किसी अधिकृत विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा के लिये प्रवेश लेते हैं तो 15 से 20 लाख रूपये तक की फीस का खर्चा राज्य सरकार वहन करेगी।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आदिवासी भाइयों की माँग पर रामदेवरा तीर्थ-स्थल को मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि वनाधिकार पट्टे से वंचित रह गये ऐसे आदिवासी, जिनका वर्षों से वन भूमि पर कब्जा है, को वनाधिकार पट्टे दिये जायेंगे।श्रम एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री अंतरसिंह आर्य, विधायक माधोसिंह डावर, नागरसिंह चौहान तथा अमरदीप मौर्य ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। संचालन स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने किया।अन्त्योदय मेले में मुख्यमंत्री चौहान द्वारा हितग्राहियों को प्रतीक स्वरूप लाड़ली लक्ष्मी योजना के स्वीकृति पत्र, एनआरएलएन, शौचालय, नलकूप, बलराम तालाब, बायोगैस, उद्योग विभाग की योजनाओं के स्वीकृति-पत्र एवं आदान सामग्री का वितरण किया गया। कुल 15 करोड़ 74 लाख रूपये के स्वीकृति-पत्र और आदान सामग्री वितरित की गई।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

अति वर्षा, बाढ़ प्रभावितों को तत्काल राहत राशि दें

मुख्यमंत्री ने की बाढ़ की स्थिति की समीक्षा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अति वर्षा और बाढ़ से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत राशि देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने आज यहाँ मंत्रालय में अति वृष्टि एवं बाढ़ की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्थिति पर सतत नजर रखने और तत्काल आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए।राजस्व मंत्री श्री रामपाल सिंह, मुख्य सचिव अंटोनी डिसा, पुलिस महानिदेशक सुरेन्द्र सिंह एवं वरिष्ठ अधिकारी उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक में उपस्थित थे।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन स्थान पर बाढ़ का पानी आ जाता है वहाँ सड़कों में तत्काल बेरियर लगवाये। सड़क पर पानी होने की स्थिति में आवागमन सख्ती से रोकें। उन्होंने टूटे पुल-पुलियाओं की मरम्मत भी शीघ्र करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने बाढ़ की स्थिति से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान बताया गया कि आपात स्थिति में जान-माल की रक्षा के लिए हवाई सुविधा भी उपलब्ध हो जाएगी। इसके अलावा सभी जरूरी तैयारियाँ की गई हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

दिग्गी ने साधा सुधीर पर निशाना

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह का कहना है कि व्यापमं घोटाले के एक आरोपी सुधीर शर्मा और कुछ अन्य लोगों की दुबई में भी संपत्ति है। इसको लेकर उन्होंने वित्त मंत्री अरुण जेटली से शिकायत की है और कहा है कि वे इसकी जांच कराएं।सिंह ने यहां बाजार बंद कराते समय पत्रकारों से कई अन्य खुलासे किए। उन्होंने आयकर अधिकारियों पर भी निशाना साधा और कहा कि सुधीर शर्मा व कुछ अन्य लोगों के यहां जब आईटी ने छापा मारा था तो उन्हें विभाग के एक अधिकारी ने छापे के पहले ही सूचना दे दी गई। सिंह ने दावा किया कि इसके उनके पास पर्याप्त सबूत हैं और कॉले डिटेल भी हैं।दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर फिर आरोप लगाया कि उन्हें व्हीसिल ब्लोअर का मतलब ही नहीं पता। जब 2009 में एफआईआर दर्ज हो गई थी और 2013 के पहले तक 40 पीआईएल लग चुकी थीं तो वे कहां से व्हीसिल ब्लोअर हो गए। व्हीसिल ब्लोअर तो आनंद राय, पूर्व कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल, आशीष चतुर्वेदी हैं।सिंह ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार चौहान को कहा कि उन्हें शर्म आना चाहिए कि वे कह रहे हैं व्यापम घोटाले पर उन्हें कोई अफसोस नहीं है। इसी तरह कैलाश विजयवर्गीय के पत्रकार वत्रकार जैसी भाषा का उपयोग करने पर उन्होंने कहा कि ये सब अहंकार में डूबे हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

97 विकासखंड में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना

मनरेगा कन्वर्जेन्स से होंगे जल संरक्षण के कार्य वर्षा आधारित कृषि क्षेत्रों में सिंचाई सुविधा के विस्तार और कृषि उत्पादन को बढ़ाने के लिये प्रधानमंत्री सिंचाई योजना में मध्यप्रदेश के 44 जिले के 97 विकासखंड को शामिल किया गया है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने बताया कि भारत सरकार की इस योजना में मनरेगा और जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन कार्यक्रम के कन्वर्जेंस से जल संरक्षण के कार्य किये जायेगें। प्रदेश में कृषि को लाभ का व्यवसाय और किसानों के आर्थिक उत्थान के प्रयासों को सफल बनाने में इस योजना से व्यापक मदद मिलेगी।अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्रीमती अरूणा शर्मा ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश मैदानी अमले को दिये हैं। उन्होंने जल संवर्धन, जल वितरण, भू-जल दोहन की कार्य-योजना तैयार कर उसे लागू करने को कहा है। जल संरक्षण तथा भू-जल संवर्धन के कामों में कंटूर ट्रेंच, गली प्लग, बोल्डर स्ट्रक्चर, स्टोन बंड, गेबियन संरचना, फीडर चेनल के कार्य होंगे।जल संरक्षण के उद्देश्य से परकोलेशन तालाब, नदी, नालों पर मिट्टी एवं बोल्डर के बंधान, स्टाप और चेक डेम, एनीकट, तालाब, मेढ़ बंधान, खेत तालाब, खेत रिचार्ज पिट, कुंआ रिचार्ज, भूमिगत डाइक, पुरानी जल संग्रहण संरचनाओं का सुधार, जीर्णोद्धार और गाद निकालने के कार्य करवाये जायेंगे। इसी प्रकार जल वितरण एवं भू-जल दोहन के लिये कुआं और नहर निर्माण, नहरों की लाईनिंग, जल वितरण प्रणाली, उद्वहन सिंचाई जैसे कार्य करवाये जायेंगे। इसके अलावा क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप सिंचाई और जल संरक्षण से जुड़े अन्य उपयोगी कार्य भी हो सकेंगे। कन्वर्जेंस से किये जाने वाले कार्यों के क्रियान्वयन के संदर्भ में 3 जुलाई को भोपाल में एक राज्य स्तरीय कार्यशाला होगी।प्रदेश के 44 जिले के चयनित 97 विकासखंड में आगर-मालवा जिले का विकासखण्ड नलखेड़ा, अलीराजपुर जिले का सोण्डवा, अनूपपुर जिले का पुष्पराजगढ तथा अशोकनगर जिले का मुंगावली विकासखण्ड शामिल है।इसी तरह बालाघाट जिले का बैहर और बिरसा, बड़वानी का निवली, राजपुर, सेंधवा तथा ठीकरी, बैतूल का आठनेर, बैतूल, भैंसदेही, भीमपुर, चिचौली तथा शाहपुर विकासखण्ड, भोपाल का बैरसिया, बुरहानपुर का खकनार, छतरपुर का बडामलहरा, बिजावर, बक्सवाहा तथा राजनगर, छिन्दवाड़ा का बिछुआ, हर्रई, तामिया, दमोह का जबेरा और पटेरा, दतिया जिले का सेवड़ा, देवास जिले का बागली और कन्नोद, धार जिले का धरमपुरी, गंधवानी, सरदारपुर तथा उमरवन, डिण्डौरी का डिण्डौरी, गुना का बमोरी तथा चाचौड़ा, ग्वालियर का भितरवार और होशंगाबाद जिले का केसला विकासखण्ड इस योजना में शामिल किया गया है। इसके अलावा जबलपुर जिले का कुन्डम, झाबुआ का मेघनगर, पेटलावद, राना, थांदला, कटनी का बड़वारा, खण्डवा का छेगांव, खालवा, पंधाना, खरगोन का भगवानपुरा, भीकनगाँव, कसरावद, सेगांव तथा झिरन्या, मण्डला का बीजाडान्डी तथा नारायणगंज, मंदसौर का सीतामऊ, नीमच का मनासा, पन्ना का अजयगढ़, गुन्नौर, पन्ना, पवई तथा शाहनगर, रायसेन का सिलवानी, राजगढ़ जिले का खिलचीपुर तथा राजगढ़ और रतलाम का बाजना विकास खंड इस योजना में शामिल है।प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में मनरेगा और जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन कार्यक्रम में जो विकास खंड लाभांवित होगें, उनमें रीवा जिले का हनुमना, सागर का बंडा, जैसीनगर, केसली, रहली तथा शाहगढ़, सीहोर का इछावर, सिवनी का छपारा तथा लखनादोन, शहडोल का ब्यौहारी, बुढ़ार, गोहपारु, श्योपुर का कराहल, शिवपुरी का खनियाधाना, कोलारस तथा नरवर, सीधी का मंझौली, रामपुर नैकिन, सीधी, सिंगरौली का चितरंगी तथा देवसर, टीकमगढ का बल्देवगढ़, जतारा, निवाड़ी, पलेरा, पृथ्वीपुर तथा टीकमगढ़, उज्जैन जिले का महिदपुर, उमरिया का करकेली तथा विदिशा जिले का लटेरी और नटेरन विकासखण्ड शामिल हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मछली पालन में चीन की मदद लेगा एमपी

मत्स्य-पालन के क्षेत्र में मध्यप्रदेश और चीन आपस में सहयोग करेंगे। अंतरदेशीय मत्स्य-पालन तथा एक्वाकल्चर के क्षेत्र में आपसी सहयोग के लिये मध्यप्रदेश के मत्स्य-पालन विभाग और चीन के ज्यांग्सू प्रांत के ओसीन एण्ड फिशरीज ब्यूरो के बीच एमओयू हुआ है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को इस एमओयू की प्रति यहाँ मत्स्य-पालन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और पशुपालन मंत्री कुसुम महदेले ने सौंपी।एमओयू के माध्यम से मत्स्य-उत्पादन एवं पालन से संबंधित अत्याधुनिक तकनीक, क्षमता निर्माण, पर्यावरण संरक्षण और मत्स्य व्यापार को बढ़ावा देने के लिये काम किया जायेगा। एमओयू पर ओशीन एण्ड फिशरीज ब्यूरो ऑफ ज्यांग्सू प्रांत के कमिश्नर तथा मध्यप्रदेश की ओर से मत्स्य-पालन मंत्री सुश्री कुसुम महदेले ने हस्ताक्षर किये हैं। इस अवसर पर मध्यप्रदेश मत्स्य महासंघ के प्रबंध संचालक डॉ. यू.के. सुबुद्धि भी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

इंडिया टीवी के "आपकी अदालत"  में शिवराज

भारतीय टीवी के सबसे लोकप्रिय कार्यक्रम आपकी अदालत में इस बार कटघरे में होंगे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और जनता के वकील की भूमिका में सवाल पूछते नजर आएंगे रजत शर्मा । इंडिया टीवी के बहु लोकप्रिय कार्यक्रम 'आपकी अदालत' का इस बार का एपिसोड मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर केन्द्रित है। एपिसोड का प्रसारण शनिवार 9 मई 2015 की रात 10 बजे, रविवार 10 मई 2015 की सुबह 10 बजे और इसी दिन रात को 10 बजे प्रसारित होगा। कार्यक्रम का संचालन इंडिया टीवी के हेड रजत शर्मा करेंगे। इस एपिसोड में जज की भूमिका में वरिष्ठ पत्रकार श्रवण गर्ग होंगे।दर्शकों से खचाखच भरे इस एपिसोड में शिवराज सिंह अपने ऊपर लगे इल्जामों पर सफाई देंगे ।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

भारत की सर्वाधिक लोकप्रिय योजना है मुख्यमंत्री कन्यादान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना भारत की सर्वाधिक लोकप्रिय योजना है। योजना की लोकप्रियता के कारण ही दूसरे राज्यो ने भी इसे अपनाया है। उन्होने कहा कि योजना में मिलने वाली राशि में से 10 हजार रूपये की एफडी वर-वधु के नाम किये जाने का नवीन प्रावधान किया गया हैं। इस राशि को भविष्य में नवविवाहित जोडे अपने भावी बच्चो की पढाई-लिखाई पर खर्च कर सकेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान मांडू में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत जिला स्तरीय सामूहिक विवाह कार्यक्रम में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में 902 जोड़े ने अग्नि के समक्ष सात फेरे लिये। मुख्यमंत्री ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।मुख्यमंत्री ने मांडू में पीने के पानी की समस्या के संबध में कहा कि नर्मदा नदी से पानी लाने की योजना का तकनीकी परीक्षण करवा लिया जाए। यदि जाँच में योजना उपयुक्त पाई जाती है तो वे पानी की समस्या के हल के लिये 25 करोड़ की स्वीकृति देंगे।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि नर्मदा के पानी को क्षिप्रा में मिलाने का सफल प्रयोग हुआ है इसी तरह का प्रयास गंभीर, सिंध, पार्वती नदी में नर्मदा का पानी डालने के लिए किया जा रहा है। तकनीकी दृष्टि से साध्य हुआ तो नर्मदा का पानी चम्बल में पहुँचाने की भी कोशिश की जाएगी। ओंकारेश्वर बांध में 191 मीटर ऊँचाई तक भरने के फैसले को सही बताते हुये कहा कि इसके कारण धामनोद से कुक्षी तक नहरों के माघ्यम से किसानों को भरपूर पानी मिल सकेगा। उन्होंने आगामी जून माह में धामनोद में पानी पहुँचने पर एक बड़ा आयोजन करने के लिए स्थानीय प्रतिनिधियों से कहा।मुख्यमंत्री ने लाड़ली लक्ष्मी योजना में 5 कन्या को स्वीकृति-पत्र, सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार योजना में जिला स्तरीय पुरस्कार श्री कैलाश-रामचंद्र, विकासखंड स्तरीय पुरस्कार के लिये श्री खड़क सिंह तथा श्री घनश्याम को शॉल-श्रीफल व प्रमाण-पत्र सौंपकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में एक नि:शक्त जोड़े को 50 हजार रुपये का चेक दिया। मुख्यमंत्री ने ईसाई समुदाय के एक जोड़े सहित नव-विवाहित वर-वधुओं को दीर्घ व मंगलमय जीवन का आशीर्वाद भी दिया। कश्मीर की केसर को कुक्षी में उगाने वाले व नवाचारों के धनी कृषक बाबूलाल परिहार को भी सम्मानित किया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

दसवाँ विश्व हिन्दी सम्मेलन भोपाल में होगा

दसवाँ विश्व हिन्दी सम्मेलन आगामी 10 से 12 सितंबर 2015 को भोपाल में होगा। इसमें 500 से ज्यादा विदेशी विद्वान शामिल होंगे। सम्मेलन में 'हिन्दी जगत विस्तार एवं संभावनायें'' विषय पर विमर्श होगा। इसका आयोजन भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा राज्य सरकार के सहयोग से किया जायेगा। इस संबंध में आज हुई बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सम्मेलन के बेहतर आयोजन के लिये राज्य सरकार कटिबद्ध है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि विश्व हिन्दी सम्मेलन हिन्दी के विस्तार में नये आयाम जोड़ेगा। बैठक में विदेश राज्य मंत्री जनरल वी.के. सिंह अन्य मंत्रीगण और अधिकारी शामिल थे।मुख्यमंत्री चौहान ने विश्व हिन्दी सम्मेलन भोपाल में आयोजित करने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए विदेश मंत्रालय का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि देश के हृदय प्रदेश में हिन्दी सम्मेलन करना हमारे लिये गौरव की बात है। हम इसके बेहतर आयोजन में कोई कोर- कसर बाकी नहीं रखेंगे। इसमें जनता एवं जन प्रतिनिधियों, विद्यार्थियों सहित अन्य लोगों को जोड़कर जनता का आयोजन बनाया जायेगा। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि गरिमापूर्ण आयोजन की सभी जरूरी व्यवस्थाएँ की जायेगी। जिससे मेहमानों के आतिथ्य में कोई कमी नहीं रहेगी। श्री चौहान ने उम्मीद जाहिर की कि सम्मेलन हिन्दी के विस्तार को नई दिशा देगा।विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बताया कि हिन्दी के विस्तार के लिये वर्ष 1975 से हिन्दी सम्मेलन की शुरूआत की गयी थी। पहला सम्मेलन नागपुर में हुआ था। इसके बाद हर तीसरे वर्ष अलग-अलग देशों में सम्मेलन किये जाते रहे है। पिछला सम्मेलन दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में हुआ था, जिसमें अगला सम्मेलन भारत में करने का निर्णय लिया गया था। यह सम्मेलन भोपाल में किया जायेगा। श्रीमती स्वराज ने बताया कि सम्मेलन में लगभग 500 विदेशी मेहमान शामिल होंगे। साथ ही देश के हिन्दी प्रेमी भाग लेंगे। सम्मेलन का आयोजन भोपाल के लाल परेड मैदान में होगा। इसका विषय '' हिन्दी जगत विस्तार एवं संभावनायें ' होगा। इसमें अलग-अलग क्षेत्रों में हिन्दी का विस्तार कैसे हो इस पर व्यापक विमर्श होगा। जिसमें विदेश नीति में हिन्दी, प्रशासन में हिन्दी, विज्ञान में हिन्दी, विदेशों में हिन्दी का अध्यापन एवं कम्प्यूटर में हिन्दी आदि विषय शामिल होंगे। श्रीमती स्वराज ने कहा कि सम्मेलन को परिणाममूलक बनाने का पूरा प्रयास किया जायेगा। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में 20 विदेशी एवं 20 देशी विद्वानों का सम्मान किया जायेगा। साथ ही हिन्दी लेखकों की पुस्तकों की प्रदर्शनी भी लगायी जायेगी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में एक साथ कई समानांतर सत्र चलेंगे।विदेश मंत्री ने बताया कि आयोजन के लिये दो प्रमुख समितियाँ गठित की जायेगी। इनमें एक परामर्शदाता मण्डल होगा, जिसकी वे स्वयं अध्यक्ष होंगी तथा इसमें मुख्यमंत्री श्री शामिल होंगे। दूसरी प्रबंधन समिति होगी, जिसके अध्यक्ष विदेश राज्यमंत्री जनरल वी.के. सिंह होंगे। इसमें प्रदेश के उच्च शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री सदस्य होंगे तथा अनिल माधव दवे उपाध्यक्ष होंगे। इनके अलावा विभिन्न व्यवस्थाओं के लिये अलग-अलग स्थानीय समितियँ गठित की जायेंगी।बैठक में गृह मंत्री बाबूलाल गौर, उच्च शिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता, पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री सुरेन्द्र पटवा, महापौर आलोक शर्मा, सांसद अनिल माधव दवे, विधायक रामेश्वर शर्मा, माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति बी.के. कुठियाला, अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय के कुलपति मोहनलाल छीपा, मुख्य सचिव एन्टोनी डिसा सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।बैठक के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, विदेशी मंत्री सुषमा स्वराज, विदेश राज्य मंत्री जनरल वी.के. सिंह एवं अन्य मंत्रीगण तथा अधिकारियों ने सम्मेलन स्थल लाल परेड मैदान का अवलोकन किया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

ओला प्रभावित किसानों को  बिजली में राहत

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ओला प्रभावित किसानों के बिजली बिलों की 50 प्रतिशत राशि का समायोजन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जितना उत्पादन कम आयेगा, उसकी भरपाई फसल बीमा से करवाई जायेगी। मुख्यमंत्री आज भिण्ड जिले की गोहद तहसील के ग्राम सुहांस में ओला प्रभावित फसलों का जायजा लेने के बाद प्रभावित किसानों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान ने ग्राम सुहास में क्षतिग्रस्त तालाब को बनाने और हाईस्कूल खोलने की घोषणा भी की। महिला-बाल विकास श्रीमती माया सिंह, सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री लाल सिंह आर्य और सांसद डॉ. भागीरथ प्रसाद इस मौके पर उपस्थित थे।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्राकृतिक आपदा ने किसानों की फसलों को बुरी तरह प्रभावित किया है। किसान संकट में है, उनके सामने कई चुनौतियाँ खड़ी हो गई। मुख्यमंत्री ने किसानों को आश्वस्त किया कि वे बिल्कुल चिंतित न हो। सरकार उन्हें नष्ट हुई फसलों की आर्थिक मदद दिलवाने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखेगी।मुख्यमंत्री चौहान ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को राज्य सरकार द्वारा दी गई राहत का उल्लेख करते हुए कहा कि ओला पीड़ित किसानों के 50 प्रतिशत बिजली बिलों का समायोजन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि 50 प्रतिशत से ज्यादा नुकसान वाले किसानों की ऋण वसूली स्थगित की गई है और अल्पावधि ऋण दीर्घ अवधि में बदले गये हैं। ऐसे किसानों को आगामी फसल आने तक एक रुपये किलो गेहूँ, चावल, नमक और बीपीएल के मूल्य पर शक्कर और मिट्टी तेल उपलब्ध करवाया जायेगा। जिन किसानों की विवाह योग्य बेटियाँ हैं, उन्हें विवाह के लिये 25 हजार की सहायता दी जायेगी। जिन बेटियों के सिर से पिता का साया हट गया है, उनके संरक्षण के लिये पेकेज बनाया गया है, ऐसी बेटियों के खाते में 25 हजार की राशि जमा करवाई जायेगी। उन्होंने कहा कि मौके पर फसल कटाई के प्रयोग के भी निर्देश दिये गये हैं। फसलों का सर्वे इमानदारी के साथ हो, इसके लिये कड़े निर्देश मैदानी अमले को दिये गये हैं। सर्वे में कहीं कोई गड़बड़ी पाई जायेगी तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी।मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि सरकार अब किसानों पर बार-बार आने वाली प्राकृतिक आपदा में पर्याप्त राहत उपलब्ध करवाने के लिये स्थाई समाधान पर गंभीरता से विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि हम ऐसी बीमा कम्पनी से अनुबंध करना चाहते हैं, जो हर संकट की परिस्थिति में किसानों को होने वाले नुकसान की भरपाई कर सके।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

किसानों से गेहूँ खरीदी में गड़बड़ी पर होगी कड़ी  कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने किया मुगालिया कोट गेहूँ खरीदी केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुगालिया कोट स्थित रघुवेश वेयर हाउसिंग प्राइवेट लिमिटेड गेहूँ खरीदी केन्द्र का अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों की गेहूँ से भरी ट्रालियों का अपने सामने दो-दो बार वजन करवाया। तौल में अंतर दिखाई देने पर उन्होंने भोपाल से टीम भेजकर जाँच करवाने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल से भेजी गई टीम पूरी व्यवस्था का निरीक्षण करेगी। तुलाई सहित किसी भी व्यवस्था में गड़बड़ी पाये जाने पर कठोर कार्रवाई की जायेगी। गड़बड़ी करने वाला कोई भी हो बचेगा नहीं। किसानों के साथ पूरे प्रदेश में कहीं भी अन्याय नहीं होने दिया जायेगा।मुख्यमंत्री ने यहाँ उपस्थित किसानों से अलग-अलग बात की और खरीदी से संबंधित जानकारी ली। श्री चौहान ने किसानों से खरीदे गये गेहूँ के नमूने देखे और नमूना लेने की प्रक्रिया को भी सूक्ष्मता से देखा। यहाँ उपस्थित किसानों को श्री चौहान ने बताया कि सभी केन्द्रों को असामयिक वर्षा और ओला वृष्टि से चमक खो चुके और पतले गेहूँ खरीदने के निर्देश दिये गये हैं। इस संबंध में केन्द्र सरकार से भी बात हो गई है। उन्होंने कहा कि किसानों से गेहूँ खरीदा जाये, इसकी जबावदारी कलेक्टरों और संबंधित केन्द्र के प्रभारियों को दी गई है। गेहूँ नहीं खरीदे जाने की घटना को गंभीरता से लिया जायेगा।मुख्यमंत्री चौहान मुगालिया कोट स्थित स्टील साइलो स्टोरेज प्लान्ट खरीदी केन्द्र में तौल की गड़बड़ी संबंधी किसानों की शिकायतों पर आकस्मिक जाँच के लिये पहुँचे थे। उन्होंने बताया कि प्रदेश के अन्य खरीदी केन्द्रों का भी वे इसी तरह आकस्मिक निरीक्षण करेंगे। उन्होंने मुगालिया कोट के खरीदी केन्द्र में स्थित इलेक्ट्रॉनिक तौल काँटे में अनेक किसान की ट्रालियों का वजन करवा कर देखा। एक ट्राली में तौल में दस से बीस किलो का अंतर देखने को मिला। कलेक्टर निशांत वरवड़े भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

नागरिक संतोष को सर्वोच्च प्राथमिकता

उचित निराकरण नहीं करने वाले होंगे दंडित मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सी.एम. हेल्पलाइन की समाधान प्रक्रिया में नागरिक संतोष को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाये। समाधान व्यवस्था की विश्वसनीयता के साथ किसी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उचित निराकरण नहीं करने वालों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई भी की जायेगी। श्री चौहान आज सी.एम. हेल्पलाइन और लोक सेवा प्रदाय गारंटी कानून की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में मुख्य सचिव श्री अंटोनी डिसा भी मौजूद थे।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सी.एम. हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण की समीक्षा वे स्वयं भी करेंगे। इस संबंध में प्रतिमाह विभिन्न विभाग के प्रमुख सचिवों की बैठक लेंगे। कॉल सेंटर कार्यकर्ताओं के साथ भी संवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निराकरण प्रथम स्तर पर करने की प्रभावी व्यवस्था की जाये। अधिकारियों के कार्य आकलन में संबंधित अधिकारी द्वारा 181 पर प्राप्त शिकायतों के निराकरण में उसकी तत्परता को भी आधार बनाया जाये। विभागीय सेवाओं के आकलन में भी 181 के डाटाबेस के उपयोग की उन्होंने जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निराकरण समय-सीमा में हो, इसके पुख्ता प्रबंधन के साथ ही शिकायतकर्ता को भी बताया जाये कि निराकरण में कितना समय लगेगा। वह नियत अवधि तक प्रतीक्षा करे।बैठक में बताया गया कि लोक सेवा गारंटी प्रदाय कानून के दायरे में 22 विभाग की 124 सेवाएँ अधिसूचित हैं। इनमें से 68 सेवाएँ 336 लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से तथा 10 सेवाएँ विभागीय स्तर पर ऑनलाइन प्रदाय की जा रही हैं। कानून के तहत अभी तक 2 करोड़ 34 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से एक करोड़ 97 लाख निराकृत हो गये हैं। कक्षा एक से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं से प्राप्त 77 लाख जाति प्रमाण-पत्र आवेदनों में से 33 लाख से अधिक को लेमीनेटेड जाति प्रमाण-पत्र वितरित कर दिए गए हैं। विभाग को ई-गवर्नेंस के लिए वर्ष 2014 का पुरस्कार प्राप्त हुआ है। ई-जिला परियोजना के अमल में प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में है। केन्द्र सरकार द्वारा परियोजना के लिये 115 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गये हैं। बैठक में राज्य लोक सेवा अभिकरण के महानिदेशक हरिरंजन राव, कार्यपालक संचालक स्वाति मीणा, मेप आई.टी. के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एम. सेलवेन्द्रन उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

शहरों के विकास में नगरीय निकायों को हरसंभव सहयोग

महापौर सम्मेलन में मुख्यमंत्री चौहान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के नव निर्वाचित महापौरों का आव्हान किया है कि वे शहरों का संपूर्ण विकास करने का संकल्प लें। राज्य सरकार की ओर से शहरों के पुनर्निर्माण में हरसंभव सहयोग दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों को जितना वित्तीय सहयोग राज्य सरकार ने दिया है वह पूरे देश में मिसाल है। उन्होंने महापौरों से आग्रह किया कि वे राज्य सरकार की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करने और प्रदाय की गई धनराशि के बेहतर उपयोग के लिये अलग से संस्थागत व्यवस्था बनाने की पहल करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन सबसे पहली प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री पर्यावरण परिसर में नव निर्वाचित महापौर सम्मलेन को संबोधित कर रहे थे।शहरों को विकास का आईना बताते हुए श्री चौहान ने कहा की सफाई के लिए संस्थागत व्यवस्थाएँ की जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि राज्य सरकर की ओर से पूरा वित्तीय सहयोग मिलेगा, लेकिन स्थानीय निकायों को अपने वित्तीय संसाधनों को भी मजबूत करना होगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विभागों को निर्देश दिए जायेंगे कि वे शहरी विकास से जुड़े विषयों पर महापौरों से भी परामर्श करें। उन्होंने कहा कि लोगों के विश्वास से अब इतिहास बनाने का समय आया है। उन्होंने सिंगापुर के विकास का उदाहरण देते हुए कहा कि विकास की दृढ़ इच्छा रखने और कड़ी मेहनत से कुछ भी असंभव नहीं है। यदि महापौरगण चमत्कार करने की ठान लें तो शहरों की तस्वीर ही बदल जायेगी। श्री चौहान ने इस बात पर प्रसन्नता जाहिर की कि सभी महापौर ने स्व-प्रेरणा से नवाचारी प्रयास करना शुरू कर दिया है।श्री चौहान ने मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास फण्ड, मुख्यमंत्री शहरी स्वच्छता मिशन, मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना, अटल आश्रय योजना जैसी नवाचारी और शहरों की तकदीर बदलने वाली योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि नगरीय विकास के लिये पैसों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने आग्रह किया कि वे नगरीय विकास के लिये राज्य शासन से प्राप्त धनराशि का समय पर पूरी पारदर्शिता के साथ उपयोग करें। उन्होंने सागर नगर निगम का उदाहरण देते हुए कहा कि यदि पार्षद मिलकर तय कर लें तो नगरीय प्रशासन में सुशासन के नये मानदण्ड स्थापित किये जा सकते हैं, जो पूरे देश के लिये अनूठे होंगे।मुख्यमंत्री ने शहरी गरीबों की आवास सुविधाओं पर चर्चा करते हुए आग्रह किया कि वे आवासीय सुविधाओं के लिये ऐसी योजना बनायें कि अवैध कॉलोनियों के निर्माण की आवश्यकता ही न पड़े। उन्होंने कहा कि पक्के आवास बनाकर देने से ही झुग्गियों से मुक्ति हो सकती है। जब तक यह व्यवस्था नहीं हो जाती तब तक दशकों से एक जगह रह रहे झुग्गीवासियों को हटाना मानवीय दृष्टि से उचित नहीं है। महापौर होने के नाते यह पहला कर्त्तव्य है कि शहर के गरीब लोगों के खुशहाल जीवन के लिये अधिकतम प्रयास करें। इसके लिये राज्य सरकार की सभी गरीबी उन्मूलन योजनाओं को प्रभावी तरीके से क्रियान्वित करना जरूरी है। उन्होंने महापौरों से आग्रह किया कि बिल्डिंग परमिशन देने जैसी सेवाओं में भ्रष्टाचार दूर करने के लिये ई-गवर्नेंस के तौर-तरीकों का अधिकाधिक उपयोग करें।नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि शहरों का सुनियोजित विकास, आय के संसाधनों को बढ़ाना और नगर के प्रथम नागरिक के रूप में शहर की बेहतरी के लिये राज्य और केन्द्र शासन के सभी संबंधित विभागों से परस्पर ताल-मेल रखना पहली जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में शहरों की अधोसंरचना विकास के लिये राज्य शासन से संस्थागत व्यवस्था के रूप में जितनी धनराशि मिली है वह देश के सामने उदाहरण है।प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन एस.एन. मिश्रा ने महापौरों को राज्य सरकार के नगरीय विकास की सोच और दृष्टि की जानकारी दी। नगरीय निकायों में वित्तीय प्रबंधन और राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओ में नगरीय निकायों की भूमिका पर भी चर्चा हुई। जल प्रदाय, लोक परिवहन, कौशल विकास, स्वच्छता, आवास, अधोसंरचना विकास, ई-नगर पालिका आदि पर चर्चा हुई।इस अवसर पर श्री चौहान ने 'भारत में नगरीय विकास मध्यप्रदेश के विशेष सन्दर्भ में' पुस्तक का विमोचन किया।आयुक्त नगरीय प्रशासन संजय शुक्ला, भोपाल के महापौर आलोक शर्मा सहित प्रदेश के नगर निगमों के नवनिर्वाचित महापौर और मुख्यमंत्री के सचिव विवेक अग्रवाल भी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

विधानसभा में इस्तीफे पर हंगामा

व्‍यापमं को लेकर आज विधानसभा के भीतर एवं बाहर कांग्रेस ने जमकर हंगामा किया। विधानसभा में सदन की कार्यवाही के दौरान राज्‍यपाल के अभिभाषण का बहिष्‍कार किया। वहीं नीलाम पार्क के पास युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर गिरफ्तारी दीं ।कांग्रेस विधायकों ने राज्यपाल रामनरेश यादव की भूमिका को घोटाले में संदेहपूर्ण बताया। राजभवन की संदिग्ध भूमिका को लेकर कांग्रेस ने जमकर हंगामा किया । राज्यपाल ने अपना अभिभाषण जारी रखा तो कांग्रेस विधायक नारेबाजी करते हुए सदन की कार्रवाई का बहिष्कार कर बाहर चले गए। सदन के बाहर नेता प्रतिपक्ष कटारे सहित जीतू पटवारी, आरिफ अकील, सुंदरलाल तिवारी और अन्य विधायकों ने जमकर नारेबाजी की। इस बीच राज्यपाल ने अपना अभिभाषण पूरा किया। उन्हें विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री विदा करने मुख्य द्वार तक आए लेकिन विपक्षी विधायक फिर भी नारेबाजी करते रहे। इसके बाद सदन की कार्रवाई स्‍थगित कर दी गई है।वहीं सरकार के खिलाफ नीलाम पार्क पर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछार और बल प्रयोग किया। प्रदर्शन कर रहे प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष और अन्‍य नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लियाा

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

भाजपा पर भरोसा

नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में भाजपा ने भोपाल, इंदौर, जबलपुर और छिंदवाड़ा नगर निगम सहित तीन नगर परिषदों पर भगवा परचम फहराया। दो नगर परिषद पर कांग्रेस जीत दर्ज करने में सफल रही। पहले चरण के चुनाव में भी भाजपा ने 10 नगर निगमों में जीत दर्ज कराई थी। प्रदेश की16 में से एक नगर निगम मुरैना का मामला कोर्ट में है। नगर सरकार की जंग में भी जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया। दूसरे चरण में हुए चार नगर निगम में भाजपा के सभी मेयर प्रत्याशी जीते। सबसे बड़ी जीत इंदौर में भाजपा की मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ के नाम रहीं। जबकि सबसे कम मतों का अंतर छिंदवाड़ा में रहा। यहां पर दोनों प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर थी। भोपाल, जबलपुर में भी जीत का अंतर पहले के मुकाबले इस बार काफी बड़ा रहा।सबसे ज्यादा इंदौर, सबसे कम अंतर शमशाबादनगर सरकार के लिए सबसे ज्यादा मतों का अंतर नगर निगम इंदौर में रहा। यहां पर भाजपा की मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ ने कांग्रेस की अर्चना जायसवाल को 2,46,596 मतों से पराजित किया। सबसे कम जीत का अंतर विदिशा जिले की शमशाबाद नगर परिषद में रहा। यहां कांग्रेस के कृष्ण कुमार माहेश्वरी ने बीजेपी के मूलचंद माहेश्वरी को मात्र 102 मतों से पराजित किया।हरदा में होगा चुनाव, छनेरा में निर्दलीय जीतेनगर पालिका परिषद हरदा में अध्यक्ष को वापस बुलाने के लिए हुए मतदान में कांग्रेस की संगीता बंसल पराजित हुईं। इसके कारण वहां पर चुनाव फिर से कराए जाएंगे। इसी तरह खंडवा जिले की छनेरा में निर्दलीय प्रत्याशी कमलकांत भारद्वाज पद पर बने रहेंगे।नोटा का भी हुआ उपयोगनगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में कई प्रत्याशी जनता की नापसंद रहे। इसके लिए उन्होंने नोटा का उपयोग किया। चार नगर निगमों में हुए मतदान में 22,103 लोगों ने नोटा का बटन दबाया। जबकि पार्षद प्रत्याशियों के लिए 15,444 लोगों ने नोटा का उपयोग किया। इसी तरह अध्यक्ष पद के लिए 437 नोटा के वोट पड़े।वार्ड : सबसे कम और ज्यादा वोटों से जीतनगर निगम भोपाल के चुनाव में वार्ड क्रमांक 20 से भाजपा प्रत्याशी संजीव गुप्ता महज 22 वोटों से जीत हासिल कर सके। गुप्ता को जहां 3,895 वोट मिले वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी मो. रशीद खान को 3,873 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस की वार्ड क्रमांक 9 से शबाना शाहिद अली ने अपनी प्रतिद्वंद्वी भाजपा की शमीम अफजल को सबसे ज्यादा 4,898 वोटों के अंतर से हराया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मध्यप्रदेश के विकास के लिए माँगी केन्द्रीय सहायता

मध्यप्रदेश के विकास की दिशा में भागीरथ प्रयास करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने नई दिल्ली प्रवास में चार केन्द्रीय मंत्री, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, जल संसाधन मंत्री उमा भारती, गृह मंत्री राजनाथ सिंह तथा वित्त मंत्री अरूण जेटली से मुलाकात कर राज्य के पक्ष को रखा। श्री चौहान ने मंत्रीगण से केन्द्रीय सहयोग एवं सहायता की माँग की।बरगी को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा मिलेगाकेन्द्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती से मुलाकात में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नर्मदा घाटी की बरगी डाइवर्जन परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की माँग की। ज्ञातव्य है कि नर्मदा नदी पर बनी यह परियोजना गंगा बेसिन को जोड़ती है। देश की ऐसी परियोजनाएँ, जो दो बेसिन को जोड़ने वाली हों, राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा हासिल करती हैं। मध्यप्रदेश की बरगी डाइवर्जन योजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने का प्रस्ताव जल संसाधन मंत्रालय के पास काफी समय से लंबित है। सुश्री भारती ने जल्द ही बरगी डायवर्जन परियोजना को राष्ट्रीय योजना का दर्जा दिये जाने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने जल आयोग में लंबित राज्य की 22 परियोजना की तकनीकी सलाहकार समिति से स्वीकृति प्रदान करने तथा आर्थिक सहायता जारी करने का आग्रह किया। केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री ने मध्यप्रदेश को इन योजनाओं के लिए 1520 करोड़ रूपये की राशि अविलम्ब जारी करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। उल्लेखनीय है कि राज्य इन परियोजनाओं संबंधी समस्त औपचारिकताओं को पहले ही पूरा कर चुका है।भोपाल में काउन्टर इंसरजेंसी एण्ड एंटी टेरेरिस्ट ट्रेनिंग सेंटरमुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर मध्यप्रदेश पुलिस के आधुनिकीकरण तथा भोपाल में काउन्टर इंसरजेंसी एण्ड एंटी टेरेरिस्ट ट्रेनिंग सेंटर स्थापित करने पर गम्भीर चर्चाएँ की। श्री चौहान ने कहा कि भोपाल में स्थापित होने वाले इस सेंटर में पुलिस बल को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसके लिए पाँच एकड़ भूमि भी चिन्हित कर ली गयी है। मुख्यमंत्री ने इस कार्य के लिए गृह मंत्रालय से 187 करोड़ रुपये की केन्द्रीय सहायता की माँग की। मध्यप्रदेश में पुलिस आधुनिकीकरण योजना की अनिवार्यता निरूपित करते हुए उन्होंने अपराधों के वैज्ञानिक अन्वेषण के लिये फोरेन्सिक प्रयोगशाला, वॉयस लेब एवं नवीन डी.एन.ए. प्रयोगशालाओं के उन्नयन आदि के लिए 250 करोड़ की सहायता सुलभ करवाने का गृह मंत्री से आग्रह किया। वर्तमान में केन्द्र सरकार राज्यों को इस कार्य के लिए 40:60 के अनुपात में सहायता देती है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने केन्द्र की भागीदारी बढ़ाकर 90:10 के अनुपात में करने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने नक्सल प्रभावित राज्यों में केन्द्रीय सुरक्षा बल (सी.आर.पी.एफ.) की तैनाती पर होने वाला व्यय केन्द्र द्वारा ही वहन करने की बात कही। वर्ष 2007 से मध्यप्रदेश के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में तैनात सुरक्षा बल के लिए केन्द्र द्वारा राज्य से 162 करोड़ रूपये की मांग की जा रही है। मुख्यमंत्री ने वर्ष 2004 से 2007 तक इस तरह के व्यय से मध्यप्रदेश को प्राप्त छूट का उल्लेख करते हुए इस व्यय को केन्द्र द्वारा वहन किये जाने का आग्रह किया। मुख्यंत्री ने स्पेशल इन्फ्रा-स्ट्रक्चर स्कीम से बालाघाट को अलग करने केन्द्र सरकार के निर्णय को वापस लेने का आग्रह किया क्योंकि बालाघाट में राज्य तथा केन्द्रीय बलों के संयुक्त प्रयासों से नक्सली घटनाओं में कमी आयी है। मुख्यमंत्री ने सिंगरौली में भारत रक्षित वाहिनी के गठन की अनुमति देने का भी अनुरोध किया। केन्द्रीय गृह मंत्री ने प्रदेश को यथा-सम्भव केन्द्रीय सहयोग एवं आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया।मुख्यमंत्री द्वारा केन्द्रीय वित्त मंत्री से सहायता की माँगमुख्यमंत्री चौहान ने केन्द्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली से भेंट कर मध्यप्रदेश को 13वें वित्त आयोग द्वारा अनुशंसित स्थानीय निकायों को देय 2100 करोड़ की अनुदान राशि मुहैया करवाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इस दिशा में आयोग द्वारा निर्धारित समस्त शर्तों का पालन भी किया जा चुका है। साथ ही सामान्य अनुपालन अनुदान वर्ष 2012-13 में 129.40 करोड़ तथा वर्ष 2013-14 में 152.60 करोड़ रूपये, इस प्रकार मध्यप्रदेश को कुल 282 करोड़ रूपये प्राप्त होना है। तेरहवें वित्त आयोग में राज्यों की जरूरतों के आधार पर राज्य विशिष्ट अनुदानों की भी अनुशंसा की गयी थी, जिसमें आँगनवाड़ी केन्द्रों के निर्माण के लिये 100 करोड़, पुरातत्व कार्यों के लिए 45 करोड़, पुलिस प्रशिक्षण को 45 करोड़, स्वास्थ्य अधोसंरचना के लिये 110.50 करोड़, गाँधी मेडिकल कॉलेज में वायरोलॉजी लेब तथा एम.टी.एच. हास्पिटल इंदौर के अपग्रेडेशन के लिए 23 करोड़ की राशि केन्द्र से प्राप्त होना है। त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम में राज्य को 335 करोड़ के दावे के विरूद्ध मात्र 200 करोड़ रूपये प्राप्त हुए हैं। साथ ही मनरेगा में भी राज्य अपनी ओर से 400 करोड़ रुपये खर्च कर चुका है। योजना में 1500 करोड़ की आवश्यकता होगी। अतः केन्द्र राज्य को अविलम्ब सहायता प्रदान करे।मुख्यमंत्री चौहान ने वर्ष 2016 में उज्जैन में होने वाले महाकुम्भ पर्व सिंहस्थ के संबंध में राज्य की महत्वाकांक्षी योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि अधोसंरचना एवं महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं पर 3500 करोड़ से अधिक की राशि व्यय होगी। राज्य ने इसके लिए 1750 करोड़ का प्रावधान किया है। उन्होंने शेष 50 प्रतिशत राशि के लिए केन्द्र से सहायता की अपेक्षा की। केन्द्रीय वित्त मंत्री ने मुख्यमंत्री को हर-संभव सहायता का आश्वासन दिया।मध्यप्रदेश की विकास परियोजना की पैरवी करेंगी केन्द्रीय विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराजमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मिलकर उन्हें मध्यप्रदेश की विकास योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने उन्हें मध्यप्रदेश के बासमती उत्पादक कृषकों की तकलीफ से अवगत करवाते हुए एपीडा द्वारा बासमती चावल के संबंध में भौगोलिक पंजीयक चेन्नई के 31 दिसम्बर 2013 के फैसले का सम्मान करते हुए बौद्धिक सम्पदा अधिकार संबंधी बोर्ड से अपनी अपील वापस करवाने में मदद करने की बात कही। ऐसा करने से राज्य के चावल उत्पादक किसानों के हितों का संरक्षण होगा। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री को उज्जैन सिंहस्थ संबंधी योजनाओं में केन्द्रीय विभागों का सहयोग दिलवाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने वन संबंधी सुब्रमण्यम समिति की अनुशंसाओं की विसंगतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि बड़े झाड़ और छोटे झाड़ वाली राजस्व भूमि को वन क्षेत्र में शामिल करना, क्षतिपूर्ति वनीकरण का सुझाया गया पैमाना और 70 प्रतिशत वन क्षेत्र में किसी भी प्रकार के विकास कार्यों पर पूर्ण प्रतिबंध विसंगतिपूर्ण है, जो मध्यप्रदेश के विकास में बाधक होगा। मुख्यमंत्री ने इन अनुशंसाओं को लागू करने से पूर्व मध्यप्रदेश का पक्ष समिति के समक्ष रखने का अवसर देने की बात कही। उन्होंने इस संबंध में केन्द्रीय मंत्री से पैरवी का भी आग्रह किया। श्रीमती स्वराज ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को आश्वस्त किया कि वे राज्य हित की विकास योजनाओं के लिए निरन्तर प्रयास करती रहेंगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मुख्यमंत्री की मंत्रियों से वन-टू-वन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय में अपने मंत्री-मण्डल के सदस्यों से वन-टू-वन चर्चा की। सुबह से प्रारंभ हुआ इस चर्चा का दौर शाम करीब छह बजे तक जारी रहा। आज वन-टू-वन में मंत्रीगण श्री कैलाश विजयवर्गीय, श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, श्री बाबूलाल गौर, श्री जयंत मलैया श्री सरताज सिंह, श्रीमती माया सिंह, श्री भूपेन्द्र सिंह, श्री गोपाल भार्गव, श्री अंतर सिंह आर्य, डॉ. नरोत्तम मिश्रा, डॉ. गौरीशंकर शेजवार, कुंवर विजय शाह, श्री उमाशंकर गुप्ता, सुश्री कुसुम मेहदेले, श्री पारस जैन, श्री राजेन्द्र शुक्ला, श्री रामपाल सिंह, श्री ज्ञान सिंह, , राज्य मंत्री श्री लाल सिंह आर्य, श्री दीपक जोशी तथा श्री सुरेन्द्र पटवा शामिल हुए।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

एक पूर्व मंत्री जेल में, अब दूसरों का नंबर : गौर

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री बाबूलाल गौर के बेबाक बयान से फिर राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी बढ़ गई है। राजनीति में व्यवसायीकरण के बढ़ते दखल पर गौर का कहना है कि इससे जनहित के मुद्दे गायब हो रहे हैं और व्यावसायिक हित साधने की भावना बढ़ी है। ऐसे ही मामले में प्रदेश के एक पूर्व मंत्री जेल में हैं और अब दूसरे मंत्रियों का नंबर है।प्रदेश के गृहमंत्री होने के नाते गौर के इस बयान को व्यापमं फर्जीवाड़े पर बड़े खुलासे से जोड़कर भी देखा जा रहा है। मामले में पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा जेल में हैं और कई राजनीतिक हस्तियां एसटीएफ के निशाने पर। राजनीति में 40 साल का लंबा सफर पूरा करने पर गौर ने कहा कि उन्‍होंने कभी इतने बड़े पद पर पहुंचने की बात नहीं सोची थी।खुद को बिना किसी राजनीतिक बैकग्राउंड का नेता बताते हुए गौर ने कहा कि सच बोलने की आदत और अच्छे व्यवहार के कारण मजदूर से मुख्यमंत्री तक का सफर पूरा कर पाए हैं। उन्‍होंने इच्छा जताई कि इस उम्र में भी वो काम करना चाहते हैं। संगठन उन्‍हें विधायक का चुनाव लड़ाए या कोई दूसरा काम दे, वह करने को तैयार हैं।गौर के कई मंत्रियों के जेल जाने संबंधी बयान पर सियासत गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस ने गौर की इस साफगोई पर चुटकी लेते हुए पूछा है कि वे मंत्री कौन हैं, जो जेल यात्रा पर जाएंगे। मुख्य प्रवक्ता केके मिश्रा ने बताया कि गौर किसी एक दल के नहीं बल्कि राज्य की राजनीति के पुरोधा हैं। गृहमंत्री होने के नाते उनका अन्य मंत्रियों का जेल जाने संबंधी बयान काफी मायने रखता है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

बिना कानून धर्मांतरण पर रोक मुश्किल

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भोपाल में कहा कि धर्मांतरण विरोधी कानून बनने के बाद ही धर्मांतरण की घटनाओं पर रोक लगाई जा सकती है। कालेधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने अभी तक जो कुछ किया है, वह कम नहीं है। विदेश मंत्री ने कहा कालेधन को वापस लाने के लिए सरकार अपना काम कर रही है। केन्द्र से यूरिया खाद नहीं मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसके लिए मप्र को डिमांड के अनुसार 13 हजार टन यूरिया उपलब्ध करा दिया गया है। वैसे पूरे देश में यूरिया की कमी है। मप्र के लोक सेवा गारंटी अधिनियम की तर्ज पर केन्द्र नियम लागू कर रही है, के सवाल पर उन्होंने कहा कि केन्द्र में इसके लिए बिल पेंडिंग है। जल्दी इसे लागू किया जाएगा। केन्द्र सरकार के छह महीने के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड सभी केन्द्रीय मंत्रियों को संभागीय मुख्यालय पर पेश करने के निर्देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिए हैं। इसी कड़ी में भोपाल में केन्द्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने केन्द्र सरकार द्वारा बीते सात महीने में किए गए कार्यो का लेखाजोखा मीडिया के सामने पेश किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरों के समय विदेश मंत्री की उपस्थिति कथित तौर पर कम दिखाई देने संबंधी सवाल के जवाब में स्वराज ने कहा कि ऐसा कतई नहीं है। जिस अवसर पर विदेशी मंत्री की मौजूदगी की आवश्यकता रहती है वह निश्चित तौर पर वहां पर उपस्थित रहती हैं।पासपोर्ट बनवाने में आ रही दिक्कतों के सवाल पर उन्होंने कहा कि पासपोर्ट के नवीनीकरण में पुलिस वेरीफिकेशन की आवश्यकता को समाप्त होगी। साथ ही नए पासपोर्ट बनाने पुलिस वेरीफिकेशन रिपोर्ट आने में लगने वाले समय को कम करने एक अवधि सुनिश्चित की जाएगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

पुराने भोपाल का चौक बाजार बनेगा हेरिटेज बाजार

बचपन की यादों में खो गये मुख्यमंत्री, सब्जी पूड़ी का स्वाद चखा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भोपाल शहर के पुराने चौक बाजार को हेरीटेज बाजार के रूप में विकसित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि चौक बाजार भोपाल की शान, पहचान और सुगंध है। उन्होंने चौक बाजार में पार्किंग की समस्या को देखते हुए मल्टी पार्किंग और उद्धवदास मेहता बगिया को उपवन के रूप में विकसित करने की भी घोषणा की।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि चौक बाजार को हेरीटेज बाजार बनाने के लिये परिकल्पना की गयी है। इसे सभी व्यापारियों के साथ साझा किया जायेगा और सबकी सहमति से अंतिम रूप दिया जायेगा। आज यहाँ चौक बाजार में आमसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि चौक बाजार सबको साथ लेकर आगे बढ़ने की परंपरा को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने चौक क्षेत्र की बिगड़ी सड़कों के सुधार के लिये दस करोड़ रूपये और हेरीटेज बाजार बनाने के लिये पाँच करोड़ रूपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि काली माता के मंदिर से 6 नम्बर रेलवे प्लेटफार्म तक फ्लाई ओवर बनाने की योजना पर भी विचार किया जा रहा है। इसके लिये उन्होंने चौक बाजार के व्यापारियों के सहयोग का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि चौक बाजार को इस तरह विकसित किया जायेगा कि रविवार के दिन राहगिरी डे का आयोजन हो, योग, व्यायाम हो। उन्होंने चौक बाजार के निवासियों से कहा कि वे एक भव्य विरासत के हकदार हैं। इसे छोड़कर कभी न जायें। अपने पुरखों की सम्पत्ति नहीं बेचें।मुख्यमंत्री ने कहा कि पुराने भोपाल के साथ न्याय नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि अब चौक बाजार संवरेगा, इसकी सुंदरता और निखरेगी। चौक बाजार में मुख्यमंत्री का चौक बाजार व्यापारी संगठनों ने भव्य स्वागत किया। हर दुकानदार स्वागत के लिये उत्सुक था। बैंड बाजों से स्वागत किया। चौक बाजार को दुल्हन की तरह सजाया गया था। लोगों ने उनका फूलों से स्वागत किया। मुख्यमंत्री भी बचपन की यादों में खो गये। उन्होंने अग्रवाल पूड़ी भण्डार, घंटे वाले की रबड़ी, रतलामी हॉटल के पोहे, जलेबी की याद करते हुए कहा कि चौक बाजार भोपाल की शान है। मुख्यमंत्री ने धर्मपत्नी साधना सिंह के साथ अग्रवाल पूड़ी भण्डार पर पूड़ी-सब्जी का स्वाद लिया। राजस्व मंत्री रामपाल सिंह, सांसद आलोक संजर, विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह भी उनके साथ थे।श्री चौहान ने भोपाल और प्रदेश के लोगों की ओर से भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म-दिन पर उनके दीर्घायु होने की कामना की। सांसद आलोक संजर ने कहा कि पुराना भोपाल गंगा-जमुनी संस्कृति को जिन्दा रखे है।विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पूरे प्रदेश का विकास हो रहा है। भोपाल भाजपा अध्यक्ष श्री आलोक शर्मा ने चौक बाजार को हेरीटेज बाजार बनाने के लिये की गई घोषणा के लिये आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भोपाल को ग्लोबल, ग्रीन और स्मार्ट सिटी बनाना मुख्यमंत्री का सपना है। इसमें सबको सहयोग देना होगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मध्यप्रदेश देश के ग्रीन कॉरीडोर में शामिल

मध्यप्रदेश को देश के ग्रीन कारीडोर में शामिल कर लिया गया है। इससे प्रदेश में नवकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिये केन्द्र सरकार से 2100 करोड़ रूपये प्राप्त होंगे। प्रदेश में नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में हुई अभूतपूर्व प्रगति को देखते हुए 13वें वित्त आयोग की ओर से पुरस्कार स्वरूप करीब 225 करोड़ रूपये मिलेंगे। यह जानकारी आज यहाँ मंत्रालय में नवकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं और नीतियों के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक में दी गई।मुख्यमंत्री चौहान ने नवकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं को व्यवस्थित रूप से बढ़ावा देने के निर्देश देते हुए परियोजनाओं की लागत और भूमि की आवश्यकता जैसे मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में बताया गया कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 1 लाख 13 हजार करोड़ मूल्य की परियोजनाओं में प्रस्ताव मिले हैं। राष्ट्रीय कंपनियों एनटीपीसी, कोल इण्डिया, मॉइल, नाल्को ने भी परियोजनाओं के प्रस्ताव दिये हैं। वर्ष 2013-14 में सौर ऊर्जा 306 मेगावाट क्षमता बढ़ी जो देश में किसी भी राज्य में एक साल में बढ़ी अधिकतम क्षमता आंकी गई। रीवा, रामपुरा (नीमच), लातुर (शाजापुर) में अल्ट्रा मेगा सोलर संयंत्र के लिये सर्वाधिक उपयुक्त स्थल बताये गये हैं।बैठक में बताया गया कि वर्ष 2012 से 2014 में सौर एवं पवन ऊर्जा की स्थापित क्षमता 227 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। नवकरणीय ऊर्जा में स्थापित क्षमता 992 मेगावाट हो गई है। वर्ष 2014 तक 1678 मेगावाट और वर्ष 2017 तक 5247 मेगावाट तक पहुँच जायेगी। पवन ऊर्जा की संभावनाएँ बढ़ी हैं। वर्तमान में नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की 7678 परियोजनाएँ स्थापना की प्रक्रिया में है।बैठक में नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल, मुख्य सचिव अन्टोनी डिसा, अपर मुख्य सचिव नवकरणीय ऊर्जा एस.आर. मोहंती, ऊर्जा विकास निगम की प्रबंध संचालक गौरी सिंह एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

शिवराज ने नायडू से मांगे  1062 करोड़

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडू से उनके निवास पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से राज्य की नगरीय विकास योजनाओं की 1062 करोड़ की लंबित केन्द्रीय सहायता राशि जारी करने का अनुरोध किया।उन्होंने केन्द्रीय मंत्री को बताया कि जवाहरलाल नेहरू नवीनीकरण मिशन में 31 मार्च 2012 के पूर्व स्वीकृत योजनाओं के विरुद्ध 347 करोड़ तथा उसके बाद की योजनाओं की 60 करोड़, इस प्रकार 437 करोड़ की केन्द्रीय सहायता लंबित है। यू.आई.डी.एस.एस.एम.टी योजना में 227 करोड़ तथा 13वें वित्त आयोग द्वारा अनुशंसित अनुदान अंतर्गत जनरल बेसिक ग्रान्ट 264 करोड़ एवं परफार्मेंस ग्रांट की 429 करोड़ की राशि, इस प्रकार 698 करोड़ की केन्द्रीय सहायता लम्बित है।मुख्य सचिव अन्टोनी डिसा भी मुख्यमंत्री के साथ थे।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय अभिशासन एवं नगर प्रबंधन संस्थान की स्थापना के लिए राज्य ने 26 एकड़ भूमि सुलभ करवाते हुए 14 करोड़ की राशि आवंटित कर दी है। फिलहाल यह संस्थान एक किराये के भवन में संचालित किया जा रहा है जिसमें हिन्दी के संबंधित विषयों के दक्ष शिक्षक प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं। देश के अन्य हिन्दी भाषी राज्यों मसलन राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तरांचल, बिहार, झारखंड तथा छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों के नगरीय निकाय भी इस संस्था से लाभान्वित होंगे। इस संस्थान एवं इसके डाटा सेन्टर के लिए राज्य को 60 करोड़ रुपये की केन्द्रीय सहायता प्राप्त होनी है, जो अभी तक लम्बित है। अतः राज्य की विविध नगरीय निकाय योजनाओं के लिए 1062 करोड़ की केन्द्रीय सहायता अपेक्षित है।केन्द्रीय मंत्री नायडू ने केन्द्रीय सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने हाल ही में राज्य में नगरीय निकायों के चुनाव के परिणामों में मिली कामयाबी पर मुख्यमंत्री को साधुवाद दिया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

एमपी ने केन्द्र से मांगे मनरेगा में 1500 करोड़

मुख्यमंत्री चौहान ने केन्द्रीय मंत्री गडकरी से की मुलाकातमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मनरेगा योजना में मजदूरी के लिये 1500 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध करवाने का आग्रह केन्द्र से किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने इस संबंध में आज केन्द्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी से मुलाकात की।मुख्यमंत्री चौहान ने मजदूरों को समय पर मजदूरी देने के लिये तत्काल मनरेगा योजना में 1000 करोड़ की राशि जारी करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इससे मनरेगा में चल रहे विभिन्न कार्य को समय पर पूर्ण किया जा सकेगा। साथ ही मजदूरों को समय पर मजदूरी भी दी जा सकेगी। उन्होंने शेष 500 करोड़ की राशि माह दिसम्बर तक देने का आग्रह किया।मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री ग्राम-सड़क परियोजना में 2800 करोड़ और इंदिरा आवास योजना में शेष राशि 600 करोड़ भी तत्काल जारी करने का आग्रह किया। उन्होंने आगरा-मुम्बई राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-3 के ग्वालियर-देवास खण्ड का सुधार कार्य भी जल्द पूरा करने का आग्रह किया।केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने मुख्यमंत्री चौहान को आश्वस्त किया कि वे तीनों योजनाओं की राशि शीघ्र ही जारी करने का निर्देश देंगे। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-2 के संबंध में अधिकारियों को अविलम्ब कार्य पूरा करने को कहा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

सतना महानगर के रूप में विकसित होगा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सतना को महानगर के रूप में विकसित किया जायेगा। उन्होंने आज सतना में अन्त्योदय मेले में 52 करोड़ 67 लाख के 256 निर्माण एवं विकास कार्यों के लोकार्पण और 83 लाख 60 हजार रुपये के निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को हित लाभ वितरित किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता ऊर्जा, जनसंपर्क और खनिज साधन मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने की।मुख्यमंत्री ने कहा कि सतना को आधुनिक बुनियादी सुविधाओं से सुसज्जित किया जायेगा। इसके लिये नगर निगम सतना को एक करोड़ तथा जिले की प्रत्येक नगर पंचायत, नगर पालिका को 25 लाख रूपये दिये जायेगें।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के श्रमिकों की उन्नति और कल्याण के लिये प्रयास कर रही है। अगले माह श्रमिकों के प्रतिभावान बच्चों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा देने भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की शाला शुरू की जायेगी। शाला में प्रत्येक वर्ग, जाति के श्रमिकों के प्रतिभावान बच्चे प्रवेश पा सकेंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि इन्दौर में हुई इन्वेस्टर्स समिट में विन्ध्य क्षेत्र में बड़े स्तर पर उद्योग स्थापना के प्रस्ताव मिले हैं। अंचल में औद्योगिक निवेश आमंत्रित करने के लिये प्राथमिकता से कार्य किया जायेगा। उद्योगों को 50 प्रतिशत स्थानीय नागरिकों को रोजगार देना होगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक विकासखण्ड में एक आई.टी.आई. प्रारंभ करने शासन की योजना पर कार्य शुरू कर दिया गया है। उद्योगों, लघु एवं कुटीर उद्योगों के लिये बच्चों को प्रशिक्षित किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने स्वच्छता के लिये संकल्पबद्ध होकर कार्य करने की जरूरत बताई।मुख्यमंत्री ने एक नवम्बर को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस परस्पर सहयोग से मनाने की अपील जन-प्रतिनिधियों और आम नागरिकों से की।सांसद श्री गणेश सिंह ने कहा कि पूर्व में बीमारू राज्य कहलाने वाला प्रदेश आज विकास की नई ऊँचाइयों को छूकर स्वर्णिम प्रदेश बनने जा रहा है।कार्यक्रम में विधायक शंकरलाल तिवारी, हर्ष सिंह, नारायण त्रिपाठी, सुश्री ऊषा चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष गगनेन्द्र प्रताप सिंह, महापौर पुष्कर सिंह तोमर, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य लक्ष्मी यादव, सुरेन्द्र सिंह बघेल उपस्थित थे।अरविन्द सिंह मैत्री बाग पार्क का लोर्कापणमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हवाई पट्टी सतना के समीप नवनिर्मित अरविन्द सिंह मैत्री बाग पार्क का लोकार्पण किया। नगर निगम द्वारा सौन्दर्यीकरण की दिशा मे 1 करोड़ 39 लाख लागत से इस पार्क का निर्माण किया गया है। पार्क के समीप ही जलाशय में मोटरबोट एवं अन्य पर्यटन सुविधाओं का विस्तार भी किया जा रहा है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मध्यप्रदेश बना रक्षा संयंत्र उत्पाद निवेश नीति बनाने वाला पहला राज्य

मध्यप्रदेश देश में सबसे पहले रक्षा संयंत्र उत्पाद निवेश नीति बनाने वाला पहला राज्य बन गया है। उल्लेखनीय है कि भारत शासन द्वारा सार्वजनिक उपक्रमों को निजी क्षेत्र के साथ संयुक्त रूप से रक्षा उत्पाद इकाइयाँ स्थापित करने की गाईड-लाइन तैयार की गई है। रक्षा उत्पादन क्षेत्र में निवेश की प्रबल संभावनाओं को देखते हुए राज्य शासन द्वारा निवेश प्रोत्साहन के लिये 500 करोड़ या इससे अधिक निवेश करने वाली रक्षा उत्पाद निर्माण ईकाइयों को सुविधाएँ प्रदान करने के लिये रक्षा संयंत्र उत्पाद निवेश नीति तैयार की है।प्रदेश की रक्षा संयंत्र उत्पाद निवेश नीति में रक्षा उत्पाद निर्माता ईकाइयों को प्राथमिकता के आधार पर भूमि का आवंटन होगा। कलेक्टर द्वारा 50 एकड़ तक अविकसित शासकीय भूमि, गाइड-लाइन में असिंचित कृषि भूमि की दर से 25 प्रतिशत के मूल्य पर उपलब्ध करवाई जाएगी। विकसित क्षेत्र में प्रचलित प्रब्याजी पर 75 प्रतिशत की छूट दी जायेगी। इसके अतिरिक्त रक्षा उत्पाद निर्माता ईकाइयों की वेंडर यूनिट को सब-लीज पर भूमि उपलब्ध करवाई जायेगी। वेंडर यूनिट, जिनका 75 प्रतिशत उत्पाद मदर यूनिट द्वारा क्रय किया जाता है, ऐसे यूनिट को मदर यूनिट जैसी वित्तीय सुविधा का प्रावधान होगा। बंद, बीमार एवं अधिग्रहीत औद्योगिक ईकाइयों को खरीद कर रक्षा उत्पाद निर्माण इकाइयाँ स्थापित करने पर लीज हस्तांतरण पर लगने वाली स्टॉप ड्यूटी की प्रतिपूर्ति की जायेगी।नीति के तहत विशेष अनुदानरक्षा संयंत्र उत्पाद निवेश नीति में रक्षा उत्पाद निर्माता ईकाइयों को अविकसित भूमि पर बिजली, पानी और सड़क अधोसंरचना के निर्माण पर व्यय का 50 प्रतिशत अनुदान दिया जायेगा। रुपये 500 करोड़ के स्थाई पूँजी निवेश वाली रक्षा उत्पाद परियोजनाओं की प्रवेश-कर, निवेश संवर्धन सहायता योजना और विद्युत शुल्क में निर्धारित अवधि से दो वर्ष की छूट की सुविधा होगी। मशीनों तथा अन्य सामान के इम्पोर्ट करने पर बंदरगाह से उद्योग-स्थल तक परिवहन पर व्यय का 50 प्रतिशत या अधिकतम 2 करोड़ रुपये तक अनुदान दिया जायेगा।नीति के जरिये 1000 करोड़ या उससे अधिक की परियोजनाओं को 100 एकड़ तक भूमि रियायती दर पर उपलब्ध करवाई जायेगी। सड़क तथा विद्युत अधोसंरचना शासन द्वारा निर्मित कर उपलब्ध करवाई जायेगी। इसके अतिरिक्त रक्षा मंत्रालय की ईकाइयों के साथ संयुक्त क्षेत्र में स्थापित की जाने वाली ईकाइयों की रजिस्ट्री आदि पर स्टाम्प ड्यूटी एवं पंजीयन शुल्क की 100 प्रतिशत प्रतिपूर्ति की जायेगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

ताप विद्युत संयंत्रों की क्षमता बढ़ाने में केन्द्र करेगा पूरा सहयोग

गैर पारम्परिक ऊर्जा में मध्यप्रदेश की उपलब्धियाँ उदाहरण प्रदेश में ताप विद्युत संयंत्रों की क्षमता बढ़ाने के लिये राज्य सरकार और राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम के साथ आपसी सहयोग के लिये संयुक्त समिति गठित की जायेगी। इसके अध्यक्ष प्रमुख सचिव ऊर्जा होंगे। भारत सरकार की ओर से संयुक्त सचिव और एनटीपीसी के संचालक वित्त के अलावा वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। यह समिति प्रदेश के ताप ऊर्जा संयंत्रों का मूल्यांकन करेगी। इसका उद्देश्य ताप संयंत्रों की क्षमता 80 प्रतिशत से ऊपर बढ़ाना है। केन्द्रीय कोयला एवं ऊर्जा राज्य मंत्री पीयूष गोयल ने मंत्रालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ राज्य में विद्युत की स्थिति पर चर्चा की और कहा कि महत्वपूर्ण मुद्दों पर केन्द्र सरकार की ओर से पूरा सहयोग दिया जायेगा।श्री चौहान ने त्यौहारों के दौरान अतिरिक्त बिजली की जरूरत के संबंध में पीयूष गोयल को अवगत करवाया। श्री गोयल ने कहा कि बिजली की तात्कालिक कमी को पूरा करने के लिये राज्य को पूरा सहयोग मिलेगा और एनटीपीसी से बिजली प्रदाय तत्काल शुरू हो जायेगा। उन्होंने कहा कि रबी की फसलों के लिये भी केन्द्र के अनावंटित कोटे में से मध्यप्रदेश को अतिरिक्त बिजली दी जायेगी।श्री चौहान ने केन्द्रीय राज्य मंत्री को बताया कि रबी के सीजन में विद्युत की मांग 40 प्रतिशत तक बढ़ जाती है। उन्होंने बढ़ी मांग को पूरा करने में केन्द्र से सहयोग का आग्रह किया। श्री गोयल ने इसे व्यवहारिक मानते हुए केन्द्रीय क्षेत्र की परियोजनाओं के अनावंटित विद्युत कोटे से आगामी 15 अक्टूबर से राज्य को 100 दिन के लिये 500 मेगावॉट बिजली आवंटित करने के निर्देश दिये।केन्द्रीय राज्य मंत्री ने मध्यप्रदेश में पिछले दो साल के कम समय में गैर पारम्परिक ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में हुए उत्कृष्ट काम की सराहना करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार मध्यप्रदेश को इस क्षेत्र में पूरा सहयोग करेगी ताकि वर्ष 2017 तक प्रदेश की कुल विद्युत उत्पादन क्षमता में गैर पारम्परिक ऊर्जा का योगदान 30 प्रतिशत तक हो जाये। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने 2017 तक गैर पारम्परिक ऊर्जा का योगदान 21 प्रतिशत तक करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह गैर परम्परागत ऊर्जा क्षेत्र में मध्यप्रदेश ने काम किया है, वह अन्य प्रदेश के लिये उदाहरण है। श्री गोयल ने राज्य सरकार की सराहना करते हुए कहा कि कृषि क्षेत्र को लगातार 10 घंटे बिजली उपलब्ध करवाने वाला देश का पहला राज्य है।राजीव गाँधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना में प्रदेश की लंबित परियोजनाओं की स्वीकृति देने के मुद्दे पर केन्द्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री ने बताया कि प्रस्तावित दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना में प्रदेश को पर्याप्त आवंटन मिलेगा। इस योजना से गाँवों में 100 प्रतिशत विद्युतीकरण करने में मदद मिलगी। श्री गोयल ने कहा कि कोयले के आवंटन की पर्याप्त व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने कहा कि बिजली उत्पादन और वितरण में पूरे देश में मध्यप्रदेश की विशिष्ट पहचान है। प्रदेश को किसी भी प्रकार से कोयले की कमी नहीं होने दी जायेगी। श्री गोयल ने फीडर विभाजन के कार्य की सराहना की और प्रदेश को हुए लाभ की जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि फीडर विभाजन से विद्युत हानि कम हुई और विद्युत प्रदाय की गुणवत्ता बढ़ी है। श्री चौहान ने कहा कि वे मध्यप्रदेश के हित में विद्युत वितरण कम्पनियों को वित्तीय संसाधन उपलब्ध करवाने के लिये पॉवर फायनेंस कार्पोरेशन से चर्चा करेंगे।विद्युत वितरण सुधारने और विद्युत हानि एवं चोरी के मुद्दे से निपटने के लिये केन्द्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि निचले स्तर पर यह संदेश देना होगा कि विद्युत चोरी से बिजली कम मिलेगी। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार स्मार्ट मीटर लगाने की योजना पर विचार कर रही है। उन्होंने राज्य सरकार से इसका लाभ लेने के लिये प्रस्ताव तैयार करने का आग्रह किया।प्रमुख सचिव ऊर्जा आई.सी.पी. केशरी ने बताया कि प्रदेश में सभी स्त्रोतों से विद्युत उत्पादन क्षमता करीब 14 हजार मेगावॉट है। उन्होंने बताया कि विद्युत ट्रांसमिशन में मध्यप्रदेश देश में सबसे आगे है। अपर मुख्य सचिव गैर पाम्परिक ऊर्जा श्री एस.आर. मोहंती ने बताया कि देश की सबसे बड़ी सोलर परियोजना नीमच में स्थापित की गई है। इसके अलावा रीवा के लिये 750 मेगावॉट क्षमता के अल्ट्रा मेगा सोलर पॉवर प्रोजेक्ट की भी स्वीकृति केन्द्र सरकार से मिली है। इस प्रोजेक्ट की वित्तीय सहायता के लिये विश्व बेंक को प्रस्ताव भेजा गया है। देवास में पवन ऊर्जा संयंत्र की क्षमता 8 मेगावॉट से बढ़ाकर 45 मेगावॉट करने की सबसे बड़ी परियोजना पर भी काम चल रहा है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

आस्ट्रेलिया और मध्यप्रदेश में डेयरी और कृषि उद्योगों में सहयोग की संभावना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज यहाँ आस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर श्री पेट्रिक सकलिंग ने भेंटकर मध्यप्रदेश तथा आस्ट्रेलिया के बीच व्यावसायिक संबंधों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आस्ट्रेलिया की तरह मध्यप्रदेश में भी शुष्क जमीनी क्षेत्र है। आस्ट्रेलिया शुष्क क्षेत्र में अपने यहाँ की उत्पादन तकनीक से मध्यप्रदेश का सहयोगी बन सकता है। डेयरी, कृषि के सहायक व्यवसायों, माइक्रो एरीगेशन तथा खेल में भी आस्ट्रेलिया सहयोग दे सकता है।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश देश में सबसे तेजी से प्रगति करने वाला प्रदेश है। प्रदेश की विकास दर 11.08 प्रतिशत और कृषि विकास दर 24.99 प्रतिशत है। प्रदेश में दुग्ध उत्पादन की दर 8 प्रतिशत से अधिक है। इसे और बढ़ाने के प्रयास जारी हैं। प्रदेश के किसानों की आमदनी बढ़ाने के प्रयास किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आस्ट्रेलिया के ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में पार्टनर कंट्री बनने के लिये धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आगामी जनवरी में दिल्ली में आस्ट्रेलिया के वाणिज्य एवं निवेश मंत्री के नेतृत्व में आने वाले निवेशकों के दल को भोपाल भी भेजा जाय।आस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर सकलिंग ने कहा कि डेयरी, भंडारण, परिवहन और खनिज जैसे क्षेत्रों में आस्ट्रेलिया और मध्यप्रदेश के बीच सहयोग की संभावना है। अधोसंरचना तथा जल प्रबंधन के क्षेत्र में भी आस्ट्रेलिया में बेहतर कार्य हुआ है। मध्यप्रदेश की तरह भौगोलिक समानता वाले आस्ट्रेलिया के क्वींसलेंड प्रदेश सहित अन्य ऐसे ही प्रदेश से सहयोग किया जा सकता है। कुछ अन्य क्षेत्रों को केन्द्रित करके भी काम किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि आस्ट्रेलिया की कई बड़ी कम्पनियाँ भारत में निवेश के लिये आ रही हैं। उन्हें मध्यप्रदेश में उपलब्ध निवेश के अवसरों के बारे में बताया जा सकता है।वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सिंधिया ने कहा कि मध्यप्रदेश में निवेश की बेहतर संभावनाएँ हैं। इसकी जानकारी आस्ट्रेलिया से आगामी जनवरी माह में आने वाले प्रतिनिधि मंडल को दी जायेगी। इस दौरान मुख्य सचिव श्री अंटोनी डिसा, आस्ट्रेलिया के इकॉनॉमिक काउंसलर श्री इयान टरलेंड, ट्रेड कमिश्नर श्री निकोला वाटकिंसन तथा मुख्यमंत्री के सचिव श्री विवेक अग्रवाल भी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

प्रदेश के नगरों से राष्ट्रीय-अन्तर्राष्ट्रीय विमान सेवाएँ प्रारंभ की जाये

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के इन्दौर और भोपाल एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट घोषित करने तथा यहाँ से अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें शुरू करवाने का आग्रह किया है। श्री चौहान के साथ केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू की मध्यप्रदेश में विमान सेवाओं के विस्तार के बारे में आज यहाँ महत्वपूर्ण बैठक हुई। केन्द्रीय नागरिक उ़ड्डयन मंत्री श्री राजू ने कहा कि मध्यप्रदेश में विमानन विस्तार की काफी संभावनाएँ हैं। मध्यप्रदेश पहला प्रदेश है जिसने विभिन्न एयरलाइन्स के प्रतिनिधियों को बुलाकर चर्चा करने की पहल की है। बैठक में मौजूद विभिन्न राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय एयरलाइन्स के प्रबंधन से भोपाल, इन्दौर, जबलपुर, ग्वालियर, खजुराहो आदि प्रमुख शहरों से देश-विदेश में उड़ानें प्रारंभ करने के बारे में व्यापक विचार-विमर्श किया गया।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश देश में सर्वाधिक विकास दर वाला प्रदेश है। प्रदेश की कृषि विकास दर भी सबसे अधिक है। अब प्रदेश सरकार का फोकस औद्योगिक विकास पर है। निवेशकों सहित विकास के लिये फ्लाईट कनेक्टिविटी महत्वपूर्ण है। प्रदेश के बड़े शहरों भोपाल, इन्दौर, जबलपुर, ग्वालियर से देश के बड़े शहरों तक एयर लाइन की संख्या बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रसिद्ध बौद्ध स्थल साँची में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए भोपाल और कोलम्बो के बीच अंतर्राष्ट्रीय उड़ान शुरू की जा सकती है। यह वायु सेवा प्रारंभ करने के लिये श्रीलंका के राष्ट्रपति सहमत हैं। इसी तरह एयर अरेबिया इन्दौर से शारजाह फ्लाइट प्रारंभ करने के लिये तैयार है।नागरिक उड्डयन मंत्री श्री राजू ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार की इस पहल का पूरा लाभ नागरिक उड्डयन विभाग लेगा। एयरलाइन्स प्रदाताओं से भी बेहतर रिस्पांस मिलने की अपेक्षा है। मध्यप्रदेश सरकार पहली राज्य सरकार है, जिसने एयरलाइन्स से चर्चा करने की पहल की है। अन्य प्रदेशों की सरकारें भी इस तरह की पहल करेंगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में अर्थ-व्यवस्था में वृद्धि के साथ विमान सेवाओं में भी विस्तार होगा।उद्योग मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि प्रदेश में ऐविएशन की व्यापक संभावनाएँ हैं। उन्होंने विभिन्न एयरलाइन्स को अगले माह ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट से पहले भोपाल, इन्दौर, ग्वालियर, जबलपुर आदि अन्य शहरों से उड़ानें प्रारंभ करने की सहमति देने के लिये कहा।बैठक में प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं विमानन श्री इकबाल सिंह बैंस ने मध्यप्रदेश में विमान तलों की स्थिति तथा वहाँ से संचालित विमान सेवाओं की जानकारी देते हुए इनके विस्तार की संभावनाओं का क्षेत्रवार उल्लेख किया। बताया गया कि राज्य शासन द्वारा प्रदेश में नई विमान सेवाएँ प्रारंभ करने तथा एयरलाइन्स को प्रोत्साहित करने के लिये एटीएफ पर वेट की दर 28 से घटाकर 4 प्रतिशत कर दी गई है। भोपाल, इंदौर तथा खजुराहो विमान तलों को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का बनाने के लिये एयरपोर्ट अथॉरिटी को लगभग 900 एकड़ भूमि उपलब्ध करवाई गयी है। औद्योगिक शहर सिंगरौली में विमान तल निर्माण के लिये राज्य शासन द्वारा स्पेशल परपज व्हीकल का गठन किया गया है। आवश्यक भू-अर्जन के लिये सिंगरौली कलेक्टर को 14 करोड़ रूपये भी उपलब्ध करवा दिये गये हैं।बैठक में तय हुआ कि एयर इण्डिया द्वारा भोपाल से दिल्ली की प्रात:कालीन सेवा पहले की तरह पुन: प्रारंभ की जायेगी। इण्डिगो भी भोपाल से व्यावसायिक सेवा प्रारंभ करने का शीघ्र निर्णय लेगी।इंदौर को अहमदाबाद, जयपुर, चैन्नई, खजुराहो, लखनऊ से जोड़ने, भोपाल को हैदराबाद, बेंगलुरू, पुणे, जयपुर तथा ग्वालियर को मुम्बई, इंदौर, खजुराहो से जोड़ने का केन्द्रीय मंत्री से आग्रह किया गया। उन्हें यह भी बताया गया कि एयर एमेरेट्स द्वारा इंदौर से कार्गो सेवा प्रारंभ करने की सहमति दी गई है। इसके लिये केन्द्र सरकार की सहमति अपेक्षित है। केन्द्रीय मंत्री श्री राजू ने कहा कि उड्डयन मंत्रालय की इसमें सहमति है। विदेश मंत्रालय की स्वीकृति लेने की भी आवश्यकता होगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सभी अपेक्षित सहमतियाँ प्राप्त की जायेंगी।प्रदेश के पर्यटन-स्थलों, राष्ट्रीय उद्यानों तथा अभयारण्यों में पर्यटकों की सहूलियत के लिये विभिन्न स्थानों से पवनहंस के हेलीकॉप्टर प्रारंभ करने की सहमति भी बैठक में व्यक्त की गयी। जबलपुर, ग्वालियर तथा रीवा को लो-कॉस्ट एयरपोर्ट के रूप में चिन्हित कर विकास करने के निर्णय के लिये बैठक में केन्द्र शासन के प्रति आभार व्यक्त किया गया।बैठक में विमानन राज्य मंत्री लाल सिंह आर्य, मुख्य सचिव अंटोनी डिसा, अपर मुख्य सचिव अजयनाथ सहित एयर इंडिया, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, इंडिगो, एमेरेट्स एयरलाइंस, गो-एयर, जेट, स्पाइसजेट, एयर एशिया आदि एयरलाइन्स के प्रबंध संचालक तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मध्यप्रदेश में निवेशकों को जारी सुविधाएँ एक ही जगह

एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में निवेशकों को सारी सुविधाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाने के लिये सही अर्थों में एकल खिड़की व्यवस्था शुरू की गई है। उद्योग नीति तथा अन्य सेक्टरों की नीतियों में जरूरत के मुताबिक बदलाव और संशोधन लगातार किये जा रहे हैं। इससे प्रदेश में उद्यमियों को काम करने में बहुत आसानी होगी। कोई भी निवेशक और उद्यमी राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई सीएम हेल्पलाइन 181 पर भी अपनी समस्या बताकर उसका निराकरण करवा सकता है।मुख्यमंत्री चौहान मुम्बई में सीआईआई की नेशनल काउंसलिंग की बैठक में उद्योगपतियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने उद्योगपतियों के साथ निवेश संभावनाओं तथा प्रदेश में दी जा रही सुविधाओं पर चर्चा की और उनके सुझाव भी लिये। इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, मुख्य सचिव श्री अन्टोनी डिसा, प्रमुख सचिव उद्योग श्री मोहम्मद सुलेमान और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री एस.के. मिश्रा भी उपस्थित थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में बीते वर्षों में सड़क, बिजली और पानी सहित औद्योगिक अधोसंरचना के विकास पर विशेष रूप से कार्य किया है। प्रदेश में पीपीपी की अवधारणा को सफलता से लागू किया गया है। सड़क और बिजली के क्षेत्र में पीपीपी के जरिये अच्छा काम हो रहा है। अब नवकरणीय ऊर्जा के विकास पर जोर दिया गया है और प्रदेश में 4000 मेगावॉट नवकरणीय ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि चंबल के बीहड़ों को पीपीपी के आधार पर विकसित करने के प्रयास किये जा रहे हैं।श्री चौहान ने कहा कि बीते 10 साल में मध्यप्रदेश में कृषि का अभूतपूर्व विकास हुआ है और इस वर्ष प्रदेश की कृषि विकास दर 24.99 प्रतिशत रही है। इसीलिये कृषि पर आधारित उद्योगों को राज्य सरकार ने थ्रस्ट सेक्टर में सबसे ऊपर रखा है। राज्य सरकार खाद्य प्र-संस्करण संयंत्र और वेयर हाऊसिंग के क्षेत्र में अधिक निवेश चाहती है। कोशिश यह है कि उद्योगपति खाद्य प्र-संस्करण इकाइयाँ उसी क्षेत्र में लगायें, जहाँ संबंधित उपज होती है। इससे उन्हें कच्चा माल आसानी से मिल सकेगा और उद्योगों के साथ-साथ किसानों को भी फायदा होगा।श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में उद्योगों के विकास के साथ-साथ युवा उद्यमी तैयार करने पर खासतौर से ध्यान दिया गया है। राज्य में 27 औद्योगिक क्षेत्रों का विकास किया जा रहा है। साथ ही औद्योगिक जोन बनाये जा रहे हैं। औद्योगिक जोन को सशक्त बनाने के लिये ही राज्य में मेट्रो रेल तथा अंतर्राष्ट्रीय विमान सेवाओं का लाया जा रहा है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

फसल बीमा योजना में और सुधार के प्रयास

पिछले साल किसानों को दी थी 12 हजार करोड़ से अधिक की सहायता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि किसानों के हक में फसल बीमा योजना में और सुधार के लिये लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इसके लिये केन्द्र सरकार से भी बातचीत चल रही है। श्री चौहान सीहोर जिले के नसरूल्लागंज में फसल बीमा योजना में बीमा राशि के प्रमाण-पत्र वितरण की शुरूआत कर रहे थे। उन्होंने करीब 50 किसान को प्रतीक स्वरूप प्रमाण-पत्र वितरित किये। सीहोर जिले में 296 करोड़ 50 लाख के प्रमाण-पत्र किसानों को दिये जायेंगे। इतिहास में पहली बार प्रदेश में 34 जिले में 14 लाख 20 हजार 602 किसान को 2,167 करोड़ 43 लाख की दावा राशि के प्रमाण-पत्र दिये जायेंगे।उल्लेखनीय है कि देश में पहली बार मध्यप्रदेश ने वर्ष 2013-14 में किसानों को राज्य के संसाधनों से ओला-पाला राहत, समर्थन मूल्य पर बोनस और विभिन्न किस्म की सब्सिडी के रूप में डेढ करोड़ से अधिक किसान को 12 हजार 345 करोड़ की राशि वितरित की थी। यह राशि अधिकांश किसानों के बेंक खाते में सीधे जमा हुई।उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय कृषि बीमा में प्रदेश के 14 लाख 21 हजार किसान का 2,187 करोड़ का दावा स्वीकृत किया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा खरीफ किसानों को बीमा दावों का भुगतान करवाने के लिये निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप प्रदेश के इतिहास में योजना प्रारंभ से लेकर अब तक किसानों को सबसे बड़ी बीमा राशि का भुगतान मिला है। योजना आरंभ वर्ष 1999 से लेकर वर्ष 2013 तक बीमा योजना में मात्र 2000 करोड़ रूपये के फसल बीमा दावों का भुगतान हुआ था। इसकी तुलना में खरीफ 2013 के तहत 2,187 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान किया जा रहा है।प्रदेश में कृषि उपकरणों पर वेट कर समाप्तश्री चौहान ने किसानों से फूलों एवं फलों का उत्पादन बढ़ाने और खेती की नई तकनीकें अपनाने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि खेती में उपयोग किये जाने वाले उपकरणों पर वेट समाप्त कर दिया गया है, आगे और भी कदम उठाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि खेती की व्यवस्था में आमूलचूल बदलाव लाकर उसे अधिक से अधिक लाभकारी बनाया जा रहा है। उन्होंने किसानों को इस कार्य में सक्रिय योगदान करने की शपथ भी दिलायी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

एमीरेट्स एयरलाइन के साथ हुआ एम.ओ.यू.

ग्रुप मध्यप्रदेश में पर्यटन और कौशल प्रशिक्षण में करेगा सहयोग मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तीन दिवसीय दुबई यात्रा के पहले दिन उन्होंने दुबई के प्रसिद्ध एमीरेट्स ग्रुप के डिवीजनल सीनियर वाइस प्रेसीडेंट अदनान काजिम से मुलाकात की। यह मुलाकात मुख्यमंत्री और श्री काजिम के बीच ही थी। श्री चौहान ने इसके बाद दुबई सिविल एविएशन अथारिटी के प्रेसीडेंट शेख अहमद बिन सैयद अल मख्तूम के साथ भेंट की।दुबई में मध्यप्रदेश और एमीरेट्स एयरलाइन के मध्य एक एमओयू (करारनामा) हस्ताक्षरित हुआ। करारनामे के अनुसार एमीरेट्स मध्यप्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने में मदद करेगा। लंदन (इंग्लेंड) के हीथ्रो एयरपोर्ट के बाद सबसे ज्यादा यात्री दुबई एयरपोर्ट पर ही आते हैं। एमीरेट्स के पास उन यात्रियों को सुविधाएँ उपलब्ध करवाने की व्यवस्था है। लिहाजा एमीरेट्स मध्यप्रदेश में पर्यटन को बढ़ाने में काफी सहायक हो सकता है। एमीरेट्स ग्रुप ने बताया कि वह अपनी इन-फ्लाइट्स में मध्यप्रदेश में इस वर्ष होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के विज्ञापन लगायेगा। एमीरेट्स फाउण्डेशन मध्यप्रदेश के कौशल विकास प्रशिक्षण संस्थानों में भी सहभागी और सहयोगी बनेगा।इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता और उद्योग मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया उपस्थित थे।उल्लेखनीय है कि एमीरेट्स एयरलाइन की सेवाएँ दुबई स्थित इसके हब से 80 देश के 142 शहर में दी जा रही हैं। एमीरेट्स ग्रुप 6 महाद्वीप में कार्य करता है और लगभग 160 देश के 75 हजार कर्मचारी इसमें कार्यरत हैं। दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हर रोज प्रति 70 सेकंड में एक हवाई जहाज उड़ान भरता है या लेण्ड करता है।इसके बाद दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर द्वारा मुख्यमंत्री और उनके साथ गये प्रतिनिधि-मंडल के सामने एक प्रेजेंटेशन दिया गया। एमीरेट्स के अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री सहित सभी मेहमानों को अपने मुख्यालय का भ्रमण करवाया गया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह दुबई दौरे पर

इन्वेस्टर्स समिट के संबंध में करेंगे संभावित निवेशकों से चर्चा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 से 22 अगस्त तक दुबई के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे आगामी अक्टूबर में इंदौर में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के संदर्भ में संभावित निवेशकों के साथ चर्चा करेंगे। उनके साथ उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, उच्च शिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता और मध्यप्रदेश का एक प्रतिनिधि-मंडल भी रहेगा।मुख्यमंत्री चौहान 19 अगस्त को रात्रि 10.30 बजे मुंबई से दुबई रवाना होंगे। श्री चौहान 20 अगस्त को पूर्वान्ह में दुबई इंटरनेशनल फांइनेंशनल सेंटर (डीआईएफसी) फ्री जोन की यात्रा कर वहाँ के अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे। इस अवसर मध्यप्रदेश शासन की ओर से प्रदेश में निवेश के अवसरों पर केन्द्रित एक प्रेंजेटेशन दिया जायेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री आई.टी.ई.सी. के सदस्यों तथा गल्फ पेट्रोकेम के चेयरमेन श्री अशोक गोयल की अध्यक्षता वाली एसोसिएशन के सदस्यों के साथ इंटरएक्टिव सेशन करेंगे। इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के प्रेंजेटेशन के साथ-साथ मुख्यमंत्री का मुख्य भाषण होगा।अपरान्ह में मुख्यमंत्री नखील प्रापर्टीज की साइट विजिट करेंगे और हायात में ग्लोबल विलेज पर एक प्रेंजेटेशन होगा। श्री चौहान दुबई एक्सपो/दुबई वर्ल्ड सेन्ट्रल भी जायेंगे।मुख्यमंत्री चौहान 21 अगस्त को सुबह दुबई से मसदर सिटी, अबू धाबी जायेंगे। वह वहाँ मसदर सिटी फ्री जोन की साइट विजिट करेंगे। इस अवसर पर मसदर के अधिकारियों द्वारा प्रेंजेटेशन दिया जायेगा। अपरान्ह में मुख्यमंत्री इन्वेस्टमेंट प्रोमोशन एथारिटी और चेम्बर्स-आईबीपीजी, एडीआईए, एडीआईसी, मुबादला ग्रुप के साथ चर्चा करेंगे। इस अवसर पर भी मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर प्रेंजेटेशन दिया जायेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री दूतावास में अल-दार से मुलाकात करेंगे। शाम को श्री चौहान अबू धाबी से दुबई लौट आयेंगे।मुख्यमंत्री 22 अगस्त को सुबह बुर्ज खलीफा जायेंगे और वहाँ ईएमएएआर ग्रुप के साथ चर्चा करेंगे। इसके बाद वह डीएमसीसी से भेंट करेंगे। श्री चौहान शाम को दुबई से मुंबई के लिये रवाना हो जायेंगे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

बेटियां बचाएं ,बेटों से पूछें कहाँ जा रहे हो

लालकिले से मोदी का सामाजिक स्टाइल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बार फिर लोगों के दिल में घर कर गए। स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से देश और दुनिया में फैले हुए सभी हिन्दुस्तानियों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कहा मैं आपके बीच प्रधान मंत्री के रूप में नहीं, प्रधान सेवक के रूप में उपस्थित हूँ। देश की आज़ादी की जंग कितने वर्षों तक लड़ी गई, कितनी पीढ़ियाँ खप गईं, अनगिनत लोगों ने बलिदान दिए, जवानी खपा दी, जेल में ज़िन्दगी गुज़ार दी। देश की आज़ादी के लिए मर-मिटने वाले समर्पित उन सभी आज़ादी के सिपाहियों को मैं शत-शत वंदन करता हूँ, नमन करता हूँ। मोदी ने कहा यह देश पुरातन सांस्कृतिक धरोहर की उस नींव पर खड़ा है, जहाँ पर वेदकाल में हमें एक ही मंत्र सुनाया जाता है, जो हमारी कार्य संस्कृति का परिचय है, हम सीखते आए हैं, पुनर्स्मरण करते आए हैं- “संगच्छध्वम् संवदध्वम् सं वो मनांसि जानताम्।” हम साथ चलें, मिलकर चलें, मिलकर सोचें, मिलकर संकल्प करें और मिल करके हम देश को आगे बढ़ाएँ। इस मूल मंत्र को ले करके सवा सौ करोड़ देशवासियों ने देश को आगे बढ़ाया है। कल ही नई सरकार की प्रथम संसद के सत्र का समापन हुआ। मैं आज गर्व से कहता हूं कि संसद का सत्र हमारी सोच की पहचान है, हमारे इरादों की अभिव्यक्ति है। हम बहुमत के बल पर चलने वाले लोग नहीं हैं, हम बहुमत के बल पर आगे बढ़ना नहीं चाहते हैं। हम सहमति के मजबूत धरातल पर आगे बढ़ना चाहते हैं। "संगच्छध्वम्" और इसलिए इस पूरे संसद के कार्यकाल को देश ने देखा होगा। सभी दलों को साथ लेकर, विपक्ष को जोड़ कर, कंधे से कंधा मिलाकर चलने में हमें अभूतपूर्व सफलता मिली है और उसका यश सिर्फ प्रधान मंत्री को नहीं जाता है, उसका यश सिर्फ सरकार में बैठे हुए लोगों को नहीं जाता है, उसका यश प्रतिपक्ष को भी जाता है, प्रतिपक्ष के सभी नेताओं को भी जाता है, प्रतिपक्ष के सभी सांसदों को भी जाता है और लाल किले की प्राचीर से, गर्व के साथ, मैं इन सभी सांसदों का अभिवादन करता हूं। सभी राजनीतिक दलों का भी अभिवादन करता हूं, जहां सहमति के मजबूत धरातल पर राष्ट्र को आगे ले जाने के महत्वपूर्ण निर्णयों को कर-करके हमने कल संसद के सत्र का समापन किया। भाइयो-बहनो, मैं दिल्ली के लिए आउटसाइडर हूं, मैं दिल्ली की दुनिया का इंसान नहीं हूं। मैं यहां के राज-काज को भी नहीं जानता। यहां की एलीट क्लास से तो मैं बहुत अछूता रहा हूं, लेकिन एक बाहर के व्यक्ति ने, एक आउटसाइडर ने दिल्ली आ करके पिछले दो महीने में, एक इनसाइडर व्यू लिया, तो मैं चौंक गया! यह मंच राजनीति का नहीं है, राष्ट्रनीति का मंच है और इसलिए मेरी बात को राजनीति के तराजू से न तोला जाए। मैंने पहले ही कहा है, मैं सभी पूर्व प्रधान मंत्रियों, पूर्व सरकारों का अभिवादन करता हूं, जिन्होंने देश को यहां तक पहुंचाया। मैं बात कुछ और करने जा रहा हूं और इसलिए इसको राजनीति के तराजू से न तोला जाए। मैंने जब दिल्ली आ करके एक इनसाइडर व्यू देखा, तो मैंने अनुभव किया, मैं चौंक गया। ऐसा लगा जैसे एक सरकार के अंदर भी दर्जनों अलग-अलग सरकारें चल रही हैं। हरेक की जैसे अपनी-अपनी जागीरें बनी हुई हैं। मुझे बिखराव नज़र आया, मुझे टकराव नज़र आया। एक डिपार्टमेंट दूसरे डिपार्टमेंट से भिड़ रहा है और यहां तक‍ भिड़ रहा है कि सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे खट-खटाकर एक ही सरकार के दो डिपार्टमेंट आपस में लड़ाई लड़ रहे हैं। यह बिखराव, यह टकराव, एक ही देश के लोग! हम देश को कैसे आगे बढ़ा सकते हैं? और इसलिए मैंने कोशिश प्रारम्भ की है, उन दीवारों को गिराने की, मैंने कोशिश प्रारम्भ की है कि सरकार एक असेम्बल्ड एन्टिटी नहीं, लेकिन एक ऑर्गेनिक युनिटी बने, ऑर्गेनिक एन्टिटी बने। एकरस हो सरकार - एक लक्ष्य, एक मन, एक दिशा, एक गति, एक मति – इस मुक़ाम पर हम देश को चलाने का संकल्प करें। हम चल सकते हैं। आपने कुछ दिन पहले... इन दिनों अखबारों में चर्चा चलती है कि मोदी जी की सरकार आ गई, अफसर लोग समय पर ऑफिस जाते हैं, समय पर ऑफिस खुल जाते हैं, लोग पहुंच जाते हैं। मैं देख रहा था, हिन्दुस्तान के नेशनल न्यूज़पेपर कहे जाएं, टीवी मीडिया कहा जाए, प्रमुख रूप से ये खबरें छप रही थीं। सरकार के मुखिया के नाते तो मुझे आनन्द आ सकता है कि देखो भाई, सब समय पर चलना शुरू हो गया, सफाई होने लगी, लेकिन मुझे आनन्द नहीं आ रहा था, मुझे पीड़ा हो रही थी। वह बात मैं आज पब्लिक में कहना चाहता हूं। इसलिए कहना चाहता हूं कि इस देश में सरकारी अफसर समय पर दफ्तर जाएं, यह कोई न्यूज़ होती है क्या? और अगर वह न्यूज़ बनती है, तो हम कितने नीचे गए हैं, कितने गिरे हैं, इसका वह सबूत बन जाती है और इसलिए भाइयो-बहनो, सरकारें कैसे चली हैं? आज वैश्विक स्पर्धा में कोटि-कोटि भारतीयों के सपनों को साकार करना होगा तो यह “होती है”, “चलती है”, से देश नहीं चल सकता। जन-सामान्य की आशा-आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए, शासन व्यवस्था नाम का जो पुर्जा है, जो मशीन है, उसको और धारदार बनाना है, और तेज़ बनाना है, और गतिशील बनाना है और उस दिशा में हम प्रयास कर रहे हैं और मैं आपको विश्वास देता हूं, मेरे देशवासियो, इतने कम समय से दिल्ली के बाहर से आया हूं, लेकिन मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि सरकार में बैठे हुए लोगों का सामर्थ्य बहुत है – चपरासी से लेकर कैबिनेट सेक्रेटरी तक हर कोई सामर्थ्यवान है, हरेक की एक शक्ति है, उसका अनुभव है। मैं उस शक्ति को जगाना चाहता हूं, मैं उस शक्ति को जोड़ना चाहता हूं और उस शक्ति के माध्यम से राष्ट्र कल्याण की गति को तेज करना चाहता हूं और मैं करके रहूंगा। यह हम पाकर रहेंगे, हम करके रहेंगे, यह मैं देशवासियों को विश्वास दिलाना चाहता हूं और यह मैं 16 मई को नहीं कह सकता था, लेकिन आज दो-ढाई महीने के अनुभव के बाद, मैं 15 अगस्त को तिरंगे झंडे के साक्ष्य से कह रहा हूं, यह संभव है, यह होकर रहेगा। मोदी ने कहा आज जब हम बलात्कार की घटनाओं की खबरें सुनते हैं, तो हमारा माथा शर्म से झुक जाता है। लोग अलग-अलग तर्क देते हैं, हर कोई मनोवैज्ञानिक बनकर अपने बयान देता है, लेकिन भाइयो-बहनो, मैं आज इस मंच से मैं उन माताओं और उनके पिताओं से पूछना चाहता हूं, हर मां-बाप से पूछना चाहता हूं कि आपके घर में बेटी 10 साल की होती है, 12 साल की होती है, मां और बाप चौकन्ने रहते हैं, हर बात पूछते हैं कि कहां जा रही हो, कब आओगी, पहुंचने के बाद फोन करना। बेटी को तो सैकड़ों सवाल मां-बाप पूछते हैं, लेकिन क्या कभी मां-बाप ने अपने बेटे को पूछने की हिम्मत की है कि कहां जा रहे हो, क्यों जा रहे हो, कौन दोस्त है? आखिर बलात्कार करने वाला किसी न किसी का बेटा तो है। उसके भी तो कोई न कोई मां-बाप हैं। क्या मां-बाप के नाते, हमने अपने बेटे को पूछा कि तुम क्या कर रहे हो, कहां जा रहे हो? अगर हर मां-बाप तय करे कि हमने बेटियों पर जितने बंधन डाले हैं, कभी बेटों पर भी डाल करके देखो तो सही, उसे कभी पूछो तो सही।कानून अपना काम करेगा, कठोरता से करेगा, लेकिन समाज के नाते भी, हर मां-बाप के नाते हमारा दायित्व है। कोई मुझे कहे, यह जो बंदूक कंधे पर उठाकर निर्दोषों को मौत के घाट उतारने वाले लोग कोई माओवादी होंगे, कोई आतंकवादी होंगे, वे किसी न किसी के तो बेटे हैं। मैं उन मां-बाप से पूछना चाहता हूं कि अपने बेटे से कभी इस रास्ते पर जाने से पहले पूछा था आपने? हर मां-बाप जिम्मेवारी ले, इस गलत रास्ते पर गया हुआ आपका बेटा निर्दोषों की जान लेने पर उतारू है। न वह अपना भला कर पा रहा है, न परिवार का भला कर पा रहा है और न ही देश का भला कर पा रहा है और मैं हिंसा के रास्ते पर गए हुए, उन नौजवानों से कहना चाहता हूं कि आप जो भी आज हैं, कुछ न कुछ तो भारतमाता ने आपको दिया है, तब पहुंचे हैं। आप जो भी हैं, आपके मां-बाप ने आपको कुछ तो दिया है, तब हैं। मैं आपसे पूछना चाहता हूं, कंधे पर बंदूक ले करके आप धरती को लाल तो कर सकते हो, लेकिन कभी सोचो, अगर कंधे पर हल होगा, तो धरती पर हरियाली होगी, कितनी प्यारी लगेगी। कब तक हम इस धरती को लहूलुहान करते रहेंगे? और हमने पाया क्या है? हिंसा के रास्ते ने हमें कुछ नहीं दिया है। मोदी यहीं नहीं रुके उन्होंने समाज का सच बयां किया और कहा जैसे-जैसे विज्ञान आगे बढ़ रहा है, आधुनिकता का हमारे मन में एक भाव जगता है, पर हम करते क्या हैं? क्या कभी सोचा है कि आज हमारे देश में सेक्स रेशियो का क्या हाल है? 1 हजार लड़कों पर 940 बेटियाँ पैदा होती हैं। समाज में यह असंतुलन कौन पैदा कर रहा है? ईश्वर तो नहीं कर रहा है। मैं उन डॉक्टरों से अनुरोध करना चाहता हूं कि अपनी तिजोरी भरने के लिए किसी माँ के गर्भ में पल रही बेटी को मत मारिए। मैं उन माताओं, बहनों से कहता हूं कि आप बेटे की आस में बेटियों को बलि मत चढ़ाइए। कभी-कभी माँ-बाप को लगता है कि बेटा होगा, तो बुढ़ापे में काम आएगा। मैं सामाजिक जीवन में काम करने वाला इंसान हूं। मैंने ऐसे परिवार देखे हैं कि पाँच बेटे हों, पाँचों के पास बंगले हों, घर में दस-दस गाड़ियाँ हों, लेकिन बूढ़े माँ-बाप ओल्ड एज होम में रहते हैं, वृद्धाश्रम में रहते हैं। मैंने ऐसे परिवार देखे हैं। मैंने ऐसे परिवार भी देखे हैं, जहाँ संतान के रूप में अकेली बेटी हो, वह बेटी अपने सपनों की बलि चढ़ाती है, शादी नहीं करती और बूढ़े माँ-बाप की सेवा के लिए अपने जीवन को खपा देती है। यह असमानता, माँ के गर्भ में बेटियों की हत्या, इस 21वीं सदी के मानव का मन कितना कलुषित, कलंकित, कितना दाग भरा है, उसका प्रदर्शन कर रहा है। हमें इससे मुक्ति लेनी होगी और यही तो आज़ादी के पर्व का हमारे लिए संदेश है ,अभी राष्ट्रमंडल खेल हुए हैं। भारत के खिलाड़ियों ने भारत को गौरव दिलाया है। हमारे करीब 64 खिलाड़ी जीते हैं। हमारे 64 खिलाड़ी मेडल लेकर आए हैं, लेकिन उनमें 29 बेटियाँ हैं। इस पर गर्व करें और उन बेटियों के लिए ताली बजाएं। भारत की आन-बान-शान में हमारी बेटियों का भी योगदान है, हम इसको स्वीकार करें और उन्हें भी कंधे से कंधा मिलाकर साथ लेकर चलें, तो सामाजिक जीवन में जो बुराइयाँ आई हैं, हम उन बुराइयों से मुक्ति पा सकते हैं। इसलिए भाइयो-बहनो, एक सामाजिक चरित्र के नाते, एक राष्ट्रीय चरित्र के नाते हमें उस दिशा में जाना है। भाइयो-बहनो, देश को आगे बढ़ाना है, तो विकास - एक ही रास्ता है। सुशासन - एक ही रास्ता है। देश को आगे ले जाने के लिए ये ही दो पटरियाँ हैं - गुड गवर्नेंस एंड डेवलपमेंट, उन्हीं को लेकर हम आगे चल सकते हैं। उन्हीं को लेकर चलने का इरादा लेकर हम चलना चाहते हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

बारिश को देखते हुए विधानसभा उप चुनाव में विशेष प्रबंध

मतदान-केन्द्रों पर दो दिन पहले पहुँचेंगे मतदान-दल मध्यप्रदेश में 21 अगस्त को होने वाले तीन विधानसभा उप चुनाव के लिये तैयारियाँ तेज कर दी गई हैं। चूँकि उप चुनाव वर्षा ऋतु के दौरान हो रहे हैं, इसलिये तीनों क्षेत्र में विशेष प्रबंध किये जा रहे हैं। कटनी जिले के विजयराघवगढ़ एवं बहोरीबंद और आगर-मालवा के आगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में बारिश के दौरान निर्विघ्न मतदान सम्पन्न करवाने के लिये विगत 5 वर्ष के वर्षा के आँकड़ों की भी समीक्षा की गई है। दोनों जिलों के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने भी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को बरसात के दौरान किये जाने वाले प्रबंधों की जानकारी दी है।मतदान के दिन बारिश की संभावना को देखते हुए मतदान-केन्द्रों में मतदाताओं के लिये वाटर-प्रूफ टेंट की व्यवस्था, खपरैल/कवेलू वाले मतदान-केन्द्र में पॉलीथीन-शीट कवर की व्यवस्था की जायेगी। मार्गों में वाहनों के अवरुद्ध होने की संभावना के मद्देनजर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 5-6 स्थान पर जेसीबी एवं क्रेन की व्यवस्था रहेगी। मतदान-केन्द्रों में जल-भराव की स्थिति को ध्यान में रखकर जल की तुरंत निकासी तथा बिजली के लिये एलईडी टार्च एवं पेट्रोमेक्स की व्यवस्था की जायेगी। कच्चे रास्तों से जाने वाले मतदान दलों के लिये पृथक वाहन (जीप/ट्रेक्टर), संचार व्यवस्था के अवरुद्ध होने पर समानांतर वायरलेस सेट तथा विजयराघवगढ़ के बाण-सागर प्रभावित क्षेत्रों में नावों की व्यवस्था रहेगी।उप चुनाव वाले क्षेत्रों के प्राथमिक/सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में सर्पदंश एवं जहरीले जंतुओं और मौसमी बीमारियों से बचाव की दवाओं की उपलब्धता तथा प्रमुख स्थानों पर चिकित्सक सहित एम्बुलेंस की व्यवस्था भी होगी। बरसात को देखते हुए मतदान-दल दो दिन पूर्व मतदान-केन्द्रों पर पहुँचेंगे। मतदान-दलों के लिये रात्रि-विश्राम की व्यवस्था मतदान-केन्द्रों पर की जायेगी। अति-वृष्टि की स्थिति से निपटने के लिये निर्वाचन क्षेत्र में आपदा प्रबंधन दलों का गठन भी किया गया है। अति-वृष्टि से प्रभावित होने वाले मतदान-केन्द्रों को चिन्हित कर वहाँ विशेष प्रबंध किये जायेंगे। चुनाव प्रशिक्षण के दौरान अधिकारी-कर्मचारी को ड्यूटी के दौरान टार्च, मच्छरदानी, छाता/बरसाती साथ में ले जाने को कहा गया है। बारिश से अति-प्रभावित मतदान-केन्द्रों के कच्चे मार्गों को चिन्हांकित कर वहाँ सुधार कार्य करवाया गया है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मध्यप्रदेश में विकसित होगा नया औद्योगिक नगर

चम्बल के बीहड़ भी होंगे विकसित देश के शीर्षस्थ उद्योग जगत ने मध्यप्रदेश में निवेश की उत्सुकता प्रकट की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उद्योगपतियों को प्रदेश में प्रस्तावित नये औद्योगिक नगर तथा चम्बल के बीहड़ क्षेत्र के विकास तथा औद्योगिक निवेश का आमंत्रण दिया।मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री चौहान से मुम्बई में टाटा, रिलायंस, शापुरजी पालोनजी, वेलस्पन, महिन्द्रा, फोर्स, गोदरेज आदि समूहों के प्रमुखों ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों को इंदौर में अक्टूबर में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आने का आमंत्रण देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश निवेश का सर्वाधिक आदर्श डेस्टिनेशन है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में नया औद्योगिक नगर इंदौर-भोपाल के बीच बनाया जायेगा। चम्बल के बीहड़ों में भी उद्योगों की स्थापना से क्षेत्र का चहुँमुखी विकास होगा। मुख्यमंत्री के साथ मध्यप्रदेश की उद्योग मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया और मुख्य सचिव अन्टोनी डिसा भी उपस्थित थे।टाटा समूह के चेयरमेन सायरस मिस्त्री ने सौर ऊर्जा पम्प, दलहन फसलों के उत्पादन में अभिरुचि दिखाई। उन्होंने देवास स्थित टाटा इंटरनेशनल के विस्तार की परियोजना की जानकारी दी। रिलायंस समूह के प्रबंध संचालक सतीश सेठ द्वारा मैहर में पाँच लाख मिलियन टन सीमेंट उत्पादन में वृद्धि करने के लिये नई यूनिट स्थापित करने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 12 मिलियन टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य है। इसे बढ़ाकर अगले वर्ष से 16 मिलियन टन किया जायेगा। उन्होंने अक्षय ऊर्जा, मेट्रो रेल और प्रतिरक्षा के क्षेत्र में कार्य करने की रुचि प्रदर्शित की। मुख्य प्रबंध संचालक श्री शापुजी-पालोनजी समूह के मुख्य प्रबंध संचालक शापुर मिस्त्री ने शहरी-ग्रामीण आवासीय परियोजनाओं, खान नदी डायवर्जन, जल आपूर्ति परियोजनाओं, हाईटेक सिटी और अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में कार्य की संभावनाएँ बताई। इप्का के चेयरमेन प्रेमचंद्र गोधा ने प्रदेश में 30 वर्षों से संचालित परियोजनाओं की जानकारी देते हुए नई विस्तार योजनाओं के संबंध में चर्चा की। डीबी पावर लिमिटेड के प्रबंध संचालक गिरीश अग्रवाल और ल्यूपिन के संचालक के.आर. गुप्ता ने भी मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश में निवेश के संबंध में चर्चा की।इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एस.के. मिश्रा, प्रमुख सचिव वाणिज्य एवं उद्योग मोहम्मद सुलेमान, ट्रायफेक के प्रबंध संचालक अरुण भट्ट एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

सरकार ने एफडीआई के दरवाजे खोले

मोदी सरकार ने बजट में एफडीआई के लिए दरवाजे खोल दिए। उन्होंने रक्षा के साथ ही बीमा सेक्टर में भी 49 फीसद एफडीआई का फैसला किया। इसके अलावा स्मार्ट सिटी बसाने के लिए भी एफडीआई से धन जुटाया जाएगा।वित्तमंत्री अरुण जेटली ने अपने बजट भाषण में एलान किया कि देश में सौ स्मार्ट सिटी बनेंगी। इनके लिए सात हजार 60 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। विदेशी निवेश शर्तों को आसान बनाया जाएगा।नौ हवाई अड्डों पर वीजा ऑन अलाइवन का प्रस्ताव भी किया गया। किसान विकास पत्र फिर से लाया जाएगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

एक पखवाड़े में होगा एमपी के पर्यावरण संबंधी प्रकरणों का निराकरण

शिवराज सिंह चौहान की प्रकाश जावड़ेकर से भेंटमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहाँ शास्त्री भवन में केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रकाश जावड़ेकर से मुलाकात कर उनसे पर्यावरण स्वीकृति के लिए लम्बित प्रदेश की विविध परियोजनाओं की स्वीकृति जारी करने की पैरवी की। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री श्री सरताज सिंह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव और सांसद राकेश सिंह भी उनके साथ थे।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केन्द्रीय पर्यावरण राज्य मंत्री से पर्यावरण संबंधी स्वीकृतियों की प्रक्रिया की जटिलताओं को दूर करवाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कई बार तो ऐसी उदवहन सिंचाई योजनाओं, जिनमें न तो भूमि अधिग्रहण करनी होती है और न ही वन भूमि शामिल होती हैं, की पर्यावरण संबंधी स्वीकृति प्राप्त करने में काफी समय नष्ट हो जाता है। उन्होंने ऐसी विसंगतियों को दूर कर प्रक्रिया के सरलीकरण का अनुरोध किया।मुख्यमंत्री ने खण्डवा जिले की सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना (2 × 660)) के द्वितीय चरण को प्रारम्भ करवाने में आ रही दिक्कतों का उल्लेख करते हुए केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री को बताया कि सिवाय पर्यावरण संबंधी अनुमति के अन्य सभी अनिवार्यताएँ पूर्ण हो चुकी हैं। इसी प्रकार उन्होंने सिवनी के पास एन.एच. 7 के पेंच नेशनल पार्क से सटे क्षेत्र में लगभग 16 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण में पर्यावरण स्वीकृति के अभाव में आ रही कठिनाई का जिक्र किया। इस क्षेत्र में मार्ग के सँकरा रह जाने से जाम और दुर्घटनाओं की संभावनाएँ बनी रहती हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि नार्थ ग्रिड को साउथ ग्रिड से जोड़ने वाली 765 के.वी. विद्युत लाइन के लिए पर्यावरण की स्टेज-2 की अनुमति, जबलपुर-गोंदिया ब्राड गेज के निर्माण, खजुराहो-सतना रेल लाइन, आमेलिया कोल ब्लॉक आदि परियोजनाओं में विभिन्न चरण की स्वीकृतियाँ लंबित होने से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।केन्द्रीय राज्य मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने एक पखवाड़े में लंबित प्रकरणों के यथासम्भव निराकरण का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने केन्द्र द्वारा हाल ही में रेत और पत्थर निकासी संबंधी नये नोटिफिकेशन जारी करने पर केन्द्रीय पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) को साधुवाद तथा बधाई दी। साथ ही आशा व्यक्त की कि मध्यप्रदेश की विभिन्न योजनाओं को पर्यावरण संबंधी स्वीकृतियाँ तत्परता से मिल सकेंगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

अब सुधरेंगे एमपी के नेशनल हाईवे

लम्बे अरसे से खस्ता हाल मध्यप्रदेश के राष्ट्रीय राजमार्गों की दशा सुधारने की दिशा में दिल्ली में केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, लोक निर्माण मंत्री सरताज सिंह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव के साथ एक मैराथन बैठक में ठोस कदम उठाने संबंधी निर्णय लिये। केन्द्रीय श्रम मंत्री एवं ग्वालियर मध्यप्रदेश के सांसद नरेन्द्र सिंह तोमर बैठक में विशेष रूप से मौजूद थे। इस लम्बी बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष सहित केन्द्र और राज्य के संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्यों में लगी निर्माण कम्पनियों के नुमाइन्दे भी उपस्थित थे।बैठक में मुख्यमंत्री चौहान ने एक-एक कर 9 महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार इन सड़कों की मरम्मत पर अपनी तरफ से अब तक 290 करोड़ रुपये व्यय कर चुकी है। उन्होंने इसकी भरपाई केन्द्र से करने का आग्रह किया। बैठक में भोपाल-साँची, ग्वालियर-शिवपुरी, ओबेदुल्लागंज-बैतूल, इंदौर-देवास, खजुराहो-झाँसी, शिवपुरी-देवास, जबलपुर-लखनादौन, रीवा-कटनी-जबलपुर, सीधी-सिंगरौली, शहडोल-कटनी, जबलपुर-मण्डला-चिल्पी, रीवा-सीधी, (एन.एच.75) तथा इंदौर से मध्यप्रदेश को गुजरात से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों के लंबित निर्माण कार्यों की सूक्ष्म समीक्षा की गई और निर्माण में आ रहे अवरोधों के निराकरण के व्यावहारिक हल भी सुझाये गये।केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री ने झाँसी-खजुराहो मार्ग को पर्यटन की दृष्टि से अंतर्राष्ट्रीय महत्व का निरूपित करते हुए इसे प्राथमिकता से पूरा करने पर बल दिया। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्गों के काम को गति देने के साथ विदिशा बाईपास निर्माण की स्वीकृति का अनुरोध किया। श्री गडकरी ने उन्हें आश्वस्त किया कि बाईपास के लिए जैसे ही 90 प्रतिशत जमीन अधिग्रहीत कर ली जाएगी तभी वर्क आर्डर जारी किया जा सकेगा। फिलहाल उन्होंने बाईपास की डी.पी.आर. प्रस्तुत करने को कहा ताकि टेक्निकल स्वीकृति दी जा सके।मुख्यमंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में गाँवों का चयन 2012 की जनगणना के हिसाब से करने तथा 50 मीटर के अधिक के पुलों के लिए भी केन्द्र द्वारा लागत वहन किये जाने का अनुरोध किया। उन्होंने मनरेगा में पक्के एवं स्थायी ढाँचागत सुविधाओं के निर्माण को बढ़ावा देने तथा श्रम एवं सामग्री के अनुपात को 60 : 40 के स्थान पर 40 : 60 किये जाने का भी आग्रह किया।श्री शिवराज सिंह चौहान ने श्री गडकरी को बताया कि राज्य सरकार ने एक महत्वाकांक्षी ग्रामीण परिवहन योजना बनाई है। योजना में ग्रामीण बेरोजगारों को गाँवों एवं कस्बों के बीच सार्वजनिक परिवहन सुविधा सुलभ करवाने के लिए 10,000 वाहन देने का प्रस्ताव है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर इस योजना को केन्द्र सरकार की सहायता मिले, तो बेहतर होगा।मुख्यमंत्री ने सामाजिक योजनाओं में विकलांग एवं विधवा पेंशन योजनाओं की शर्तों में सुधार करने की माँग की। उन्होंने कहा कि पेंशन की पात्रता के लिए विकलांगों एवं विधवाओं की उम्र की सीमा हटा ली जाय तथा विकलांगता की सीमा भी 80 फीसदी से घटाकर 40 प्रतिशत की जाये।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

एमपी की सेहत सुधारने की कवायत

एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न मंत्री-परिषद् की बैठक में प्रदेश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के अहम फैसले हुए। मंत्री-परिषद् ने राज्य की 12 हजार 70 आँगनवाड़ी में कार्यरत उप-आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मासिक मानदेय 1500 रुपये से बढ़ाकर 2250 रुपये करने का फैसला लिया। इसके साथ ही ग्रामीण नल-जल योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन के लिये विधायक निधि के उपयोग को भी मंजूरी दी गई। मंत्री-परिषद् ने कृषि के समग्र विकास और खेती को लाभकारी बनाने के उद्देश्य से कृषि क्षेत्रक मामलों की समिति तथा कृषि केबिनेट के पुनर्गठन को भी मंजूरी दी।20 स्वास्थ्य केन्द्र का उन्नयन और नये पदों का सृजनप्रदेश में शहरी एवं ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन के लिये 30 बिस्तरीय 3 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का उन्नयन, 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल के रूप में किये जाने को मंजूरी दी गई है। इनमें भिंड जिले के लहार, मुरैना के सबलगढ़ और रायसेन जिले का बरेली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शामिल हैं। इसी तरह 14 उप-स्वास्थ्य केन्द्र को 6 बिस्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नयन करने का निर्णय लिया गया। इनमें सीहोर जिले का वीरपुर डेम और गोपालपुर, दमोह का तेजगढ़, सागर का भानगढ़, शिवपुरी का छर्च, बड़वानी का धवली, बालाघाट का सालेटेका, रीवा का डिहिया और भोलगढ़, मुरैना का किरयाच, भिण्ड का मछण्ड, सिंगरोली का लमसरई और बगैया तथा कटनी का ढ़ीमरखेड़ा शामिल हैं। इसके अलावा एक 6 बिस्तरीय नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ग्राम चीताखेड़ जिला नीमच में खोले जाने और 2 नये उप-स्वास्थ्य केन्द्र शाजापुर जिले के ग्राम ढाबला घौंसी और रायसेन जिले के तुलसीपार में खोले जाने की मंजूरी भी दी गई।उपरोक्त सभी 20 स्वास्थ्य संस्था के उन्नयन एवं स्थापना के साथ-साथ वहाँ निर्धारित मापदंड के अनुसार 226 अतिरिक्त पद के सृजन को भी मंजूरी दी गई है। मंत्री-परिषद् ने इसके साथ ही इंदौर शहर में पूर्व से संचालित सिविल डिस्पेन्सरी, मनोरोग चिकित्सालय परिसर को बाणगंगा कुंड क्षेत्र में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया। इसी प्रकार सिविल डिस्पेन्सरी, रेडियो कॉलोनी इंदौर को मूसाखेड़ी में और जबलपुर के गोरखपुर स्थित सिविल डिस्पेन्सरी को शांति नगर में स्थानांतरित किये जाने को भी मंजूरी दी गई।उप-आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय अब 2250 रुपयेमंत्री-परिषद् ने आईसीडीएस योजना में संचालित 12 हजार 70 उप आँगनवाड़ी केन्द्र में कार्यरत उप आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मासिक मानदेय 1500 से बढ़ाकर 2250 रुपये करने का निर्णय लिया गया। मानदेय में बढ़ोत्तरी का लाभ एक अप्रैल 2014 से मिलेगा।मंत्री-परिषद् ने मध्यप्रदेश जल निगम द्वारा क्रियान्वित की जाने पन्ना जिले के शाहनगर की समूह जल प्रदाय योजना के लिये रुपये 55 करोड़ 2 लाख का प्रशासकीय अनुमोदन दिया है। यह परियोजना बुंदेलखंड विकास विशेष पेकेज एवं राष्ट्रीय पेयजल कार्यक्रम में संचालित होगी। इस परियोजना से 25 गाँव की 50 हजार ग्रामीण आबादी को लाभ मिलेगा।मंत्री-परिषद् ने प्रदेश की ग्रामीण नल-जल योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन के मकसद से जन-भागीदारी के साथ-साथ अब विधायक निधि के उपयोग को भी स्वीकृति दी है।सेवानिवृत्त सैनिकों को अब दो वर्ष की संविदा नियुक्तिमंत्री-परिषद् ने मध्यप्रदेश पुलिस में भारतीय सेना के सेवानिवृत्त सैनिकों को विशेष सहयोगी पुलिस के रूप में अनुबंधित करने के संबंध में गत 31 अगस्त 2010 को लिये गये निर्णय में संशोधन को मंजूरी दी। अब ऐसे सेवानिवृत्त सैनिकों की संविदा नियुक्ति के लिये आयु-सीमा 45 के बदले 50 वर्ष की गई है तथा संविदा नियुक्ति की अवधि एक वर्ष से बढ़ाकर 2 वर्ष करने का निर्णय लिया गया है।अन्य निर्णयमंत्री-परिषद् ने बीड़ी मजदूरों के जीवन-स्तर को बेहतर बनाने तथा रोजगार के अवसर और मार्केटिंग को बढ़ावा देने के लिये समिति का गठन किया है। इसमें वित्त मंत्री श्री जयंत मलैया, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव, श्रम मंत्री श्री अंतर सिंह आर्य तथा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री शरद जैन शामिल हैं। प्रमुख सचिव श्रम समिति के सचिव होंगे।मंत्री-परिषद् ने मध्यप्रदेश जल एवं भूमि प्रबंध संस्थान (वाल्मी) की पुनर्संरचना को भी मंजूरी दी है। वाल्मी की नवीन संस्थागत व्यवस्था में दो स्कूल की स्थापना को मंजूरी दी गई है। इनमें वाल्मी जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एवं ग्रामीण विकास स्कूल और वाल्मी सैंच्य क्षेत्र विकास स्कूल की स्थापना शामिल है। यह स्कूल क्रमश: पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा जल संसाधन की जरूरतों की पूर्ति के लिये स्वतंत्र इकाई के रूप में कार्य करेंगे। इन स्कूल में संकाय सदस्यों के 68 नवीन पद को भी मंजूरी दी गई।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

इंदौर आएंगे साऊथ अफ्रीका के निवेशक

मध्यप्रदेश में निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की जा रही दक्षिण अफ्रीका यात्रा के दौरान निवेशक मध्यप्रदेश में विभिन्न क्षेत्र में निवेश करने में गहरी रूचि दिखा रहे हैं। मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश की उद्योग मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया और प्रदेश का एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधि मण्डल भी है। अपनी मुलाकातों में मुख्यमंत्री दक्षिण अफ्रीका के उद्योगपतियों और निवेशकों को अक्टूबर में इंदौर में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आने का न्यौता भी दे रहे हैं।अपनी यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रीटोरिया में भारत के उच्चायुक्त श्री वीरेन्द्र गुप्ता से जोहान्सबर्ग में सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने दक्षिण अफ्रीका के निवेशकों के लिये मध्यप्रदेश में उपलब्ध अवसरों पर श्री गुप्ता से विस्तार से चर्चा की। मुलाकात के दौरान जोहान्सबर्ग में काउंसुल जनरल ऑफ इंडिया श्री रणधीर जायसवाल और उप उच्चायुक्त श्री टी.आर. स्ट्राँग चेन्गसन भी उपस्थित थे।मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने साउथ अफ्रीका के प्रमुख दो निवेशक के साथ अलग-अलग मुलाकात की। इनमें जे एण्ड जे ग्रुप तथा एमएसए ग्रुप शामिल हैं। जे एण्ड जे ग्रुप के निवेशकों के साथ मुख्यमंत्री की अनेक सेक्टर में तथा एमएसए ग्रुप के साथ चर्चा में माइनिंग सेक्टर में निवेश के संबंध में चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने जे एण्ड जे ग्रुप के एक्जीक्यूटिव चेयरमेन श्री जयेन्द्र नायडू के साथ खाद्य प्र-संस्करण, पर्यटन, नवकरणीय ऊर्जा, स्मार्ट ग्रिड, परिवहन और अधोसंरचना जैसे क्षेत्रों में परस्पर सहयोग पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने श्री नायडू को इंदौर में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आने का निमंत्रण दिया।एमएसए ग्रुप के श्री कीथ स्कॉट और श्री राबर्ट एप्पलबॉम ने मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान मध्यप्रदेश में खनिजों के अन्वेषण और उत्खनन क्षेत्र में सहयोग की रूचि दिखाई। एमएसए ग्रुप माइनिंग कन्सलटेंसी के क्षेत्र में एक अग्रणी समूह है। श्री एप्पलबॉम ने मध्यप्रदेश में पर्यटन, विशेषकर वन्य-प्राणी प्रबंधन के क्षेत्र में काम करने की इच्छा जताई।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मुख्यमंत्री  शिवराज ने की प्रधानमंत्री मोदी से  मुलाकात

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सौजन्य भेंट की और शाल, श्रीफल एवं फूलों का गुलदस्ता देकर अभिवादन किया।प्रधानमंत्री मोदी से भेंट के बाद मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री जी को मध्यप्रदेश के अनेक मुद्दों से अवगत करवाया। मध्यप्रदेश में होने वाले सिंहस्थ 2016 के सम्बन्ध में चर्चा हुई, मध्यप्रदेश के चावल को बासमती का दर्जा दिलाने, मनरेगा का स्वरूप बदलने और विकास के नये द्वार खोलने के सम्बन्ध में भी चर्चा हुई।श्री चौहान ने कहा कि वे प्रधानमंत्री से सौजन्य भेंट करने आये हैं। मध्यप्रदेश की एवं अन्य राज्यों की समस्याओं से प्रधानमंत्री पूर्णतः अवगत हैं। वे स्वयं मुख्यमंत्री रहे हैं। अब किसी भी राज्य से कोई भी भेदभाव नहीं होगा। सभी राज्यों को केन्द्र से परस्पर सहयोग मिलेगा, अनुदान राशि, करों के वितरण में राज्यों की राशि बढ़ाने एवं राज्यों को योजना बनाने के लिए और अधिक स्वायत्तता की बात भी प्रधानमंत्री के समक्ष रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब सभी के लिये अच्छे दिनों की शुरूआत हुई है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सभी राज्यों और देश के सभी क्षेत्रों का समता के आधार पर विकास होगा। फसल बीमा योजना को लागू करने पर भी चर्चा हुई। साथ ही शिक्षा के अधिकार अधिनियम पर केन्द्र-राज्य के अंशदान के साथ मनरेगा के बिन्दुओं पर भी चर्चा हुई।सांसद सुमित्रा महाजन को लोकसभा का स्पीकर बनाये जाने पर भी चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश को संसद में प्रमुख स्थान मिला है। अब ताई को स्पीकर चुना जाना भी हमारे लिये खुशी का क्षण है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

ई-डिस्ट्रिक्ट क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य

गलत जानकारी देने वाले जायेंगे जेल मध्यप्रदेश में नागरिकों को समय-सीमा में शासन की सेवाएँ उपलब्ध करवाने से एक कदम आगे बढ़कर तत्काल सेवा देने की तैयारियाँ हो रही हैं, ताकि आवेदक के स्व-घोषणा पत्र के आधार पर शासन की योजना का लाभ दिया जा सके। स्व-घोषणा की जाँच में असत्य जानकारियाँ पाई जाने पर आवेदक को जेल और भारी जुर्माने से दंडित किया जाए। इस संबंध में योजना, प्रारूप का प्रस्तुतिकरण राज्य लोक सेवा अभिकरण की साधारण सभा में दिया गया।बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने की। इस अवसर पर परिवहन एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री भूपेन्द्र सिंह, राजस्व एवं पुनर्वास मंत्री श्री रामपालसिंह, नर्मदा घाटी एवं सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री श्री लाल सिंह आर्य, मुख्य सचिव अंटोनी डिसा मौजूद थे।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सरकार की लोक सेवाओं की प्रक्रियाओं को और अधिक सरलीकृत किया जाए। क्षतिपूर्ति में विलंब नहीं हो। विलंब से सेवा के प्रकरण में आवेदक को तत्काल हर्जाना मिले। लोक सेवा केन्द्रों की परफॉर्मेंस की समीक्षा की जाए। उन पर कड़ी निगरानी रखी जाए। गड़बड़ी करने वाले केन्द्र संचालकों को जेल भेजा जाए।इस अवसर पर बताया गया कि केन्द्र सरकार द्वारा ई- डिस्ट्रिक्ट के तहत मध्यप्रदेश द्वारा दी जा रहीं सेवाओं को अधिसूचित किया गया है। इस प्रकार मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है जिसकी सेवाओं को भारत सरकार द्वारा ई-डिस्ट्रिक्ट योजनाओं में अनुमोदित किया गया है। भारत सरकार द्वारा 20 सेवाएँ ऑनलाइन अधिसूचित की गईं हैं जबकि मध्यप्रदेश में 47 सेवाएँ ऑनलाइन दी जा रही हैं।बैठक में बताया गया कि लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से एक करोड़ 6 लाख 24 हजार 95 आवेदन प्राप्त हुये हैं। राज्य के 334 केन्द्र में से 240 की वर्ष में एक बार और 56 की वर्ष में दो बार स्वतंत्र संस्था से इम्पैक्ट स्टडी करवाई गई है।साधारण सभा की बैठक में अपर मुख्य सचिव वित्त अजय नाथ, प्रमुख सचिव उद्योग मोहम्मद सुलेमान, प्रमुख सचिव एस.के.मिश्रा, सचिव सूचना प्रौद्योगिकी हरिरंजन राव एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

शिवराज ने कहा नर्मदा-मालवा लिंक परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करें उमा

मध्यप्रदेश की लम्बित सिंचाई परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति मिले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती से नर्मदा-मालवा लिंक परियोजना और बरगी व्यपवर्तन परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने का आग्रह किया है। उन्होंने सिंचाई से संबंधित लम्बित परियोजनाओं को भी केन्द्र सरकार से शीघ्र मंजूरी दिलाने का अनुरोध भी किया है।मुख्यमंत्री ने इस संबंध में पत्र लिखकर कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के नदी जोड़ो अभियान के सपने को साकार करते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने नर्मदा-क्षिप्रा लिंक परियोजना 400 करोड़ की लागत से पूर्ण की है। इससे न सिर्फ सिहंस्थ 2016 के लिये जल की व्यवस्था होगी बल्कि उज्जैन, देवास, पीथमपुर के औद्योगिक क्षेत्रों तथा 300 ग्राम में पेयजल मिल सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार नर्मदा-मालवा लिंक परियोजना बनाकर मालवा क्षेत्र की 6 लाख 50 हजार हेक्टेयर भूमि में सिंचाई और 3000 गाँव में पेयजल की पुख्ता व्यवस्था करना चाहती है। परियोजना में नर्मदा नदी का मध्यप्रदेश के हिस्से का पानी उद्वहन कर विंध्याचल पर्वत श्रंखला के पार यमुना-गंगा कछार की मालवा अंचल में स्थित गम्भीर, पार्वती, कालीसिंध और क्षिप्रा नदी में लाकर इन नदियों को प्रवहमान किया जायेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि नर्मदा-मालवा लिंक परियोजना की अनुमानित लागत 26 हजार करोड़ है। इतनी बड़ी राशि राज्य शासन अपने स्त्रोतों से नहीं जुटा सकता। इसलिये इस परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित किया जाना आवश्यक है। यह भारत सरकार निर्धारित राष्ट्रीय परियोजना के सभी मापदंडों को पूरा करती है।मुख्यमंत्री ने पत्र में बरगी व्यपवर्तन परियोजना को भी राष्ट्रीय परियोजना घोषित किये जाने का आग्रह किया। परियोजना की अनुमानित लागत 5127 करोड़ 22 लाख रुपये है। इसे भारत योजना आयोग से निवेश स्वीकृति प्राप्त है। परियोजना में नर्मदा कछार के अतिशेष जल को गंगा कछार में पहुँचाकर जबलपुर, कटनी, सतना और रीवा जिले की 2 लाख 45 हजार हेक्टेयर भूमि में सिंचाई सुविधा देने के लिये नहरों का निर्माण प्रगति पर है।श्री चौहान ने कहा कि परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने के लिये प्रस्ताव को केन्द्रीय जल संसाधन मंत्रालय की हाई पॉवर स्टीयरिंग कमेटी द्वारा फरवरी 2000 में अनुशंसित किया जा चुका है। विगत 4 वर्ष से अधिक समय से यह प्रस्ताव जल संसाधन मंत्रालय द्वारा भारत सरकार की वित्तीय व्यय समिति को प्रस्तुत किये जाने के लिये लम्बित है।मुख्यमंत्री ने सुश्री उमा भारती से बरगी व्यपवर्तन परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना के रूप में स्वीकृत करवाने का अनुरोध किया है।अन्य लम्बित परियोजनाओं की स्वीकृतिमुख्यमंत्री ने उमा भारती का ध्यान ए.आई.बी.पी. कार्यक्रम में स्वीकृति के लिये लम्बित इंदिरा सागर नहर फेज-5, ओंकारेश्वर नहर फेज-4, इंदिरा सागर नहर फेज-1 एवं 2, लोअर गोई परियोजना तथा कमांड क्षेत्र विकास की 13 परियोजना की ओर आकर्षित करते हुए उन्हें शीघ्र स्वीकृति दिलवाने का अनुरोध किया।मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय जल आयोग, नई दिल्ली में लम्बित बीना, बानसुजारा, मोहनपुरा, पेंच व्यपवर्तन, तवा, बारना तथा संजय सरोवर (अपर वैनगंगा) जैसी वृहद परियोजनाओं तथा सीप कोलार, सोनपुर, पवई, मझगाँव, घोघरा, सेमरी, पंचमनगर और कछार जैसी मध्यम परियोजनाओं की ओर भी सुश्री भारती का ध्यान आकर्षित करते हुए उन्हें शीघ्र स्वीकृति दिलवाने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय जल आयोग, नई दिल्ली के अधिकारियों को आयोग के भोपाल स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में केम्प लगाकर परियोजनाओं का तत्परता से परीक्षण करने के लिये निर्देशित किया जाये

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

राष्ट्रपति 27 और 28 को एमपी में

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 27 एवं 28 जून को मध्यप्रदेश आएंगे। राष्ट्रपति इस प्रस्तावित यात्रा में भोपाल एवं इंदौर के दो कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। दो दिवसीय भ्रमण के दौरान राष्ट्रपति भोपाल में इंडियन इन्स्टीटयूट ऑफ साइंस रिसर्च के दीक्षांत समारोह और इंदौर में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती वर्ष में विशेष दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगे।मुख्य सचिव अंटोनी डिसा ने आज मंत्रालय में राष्ट्रपति की प्रस्तावित यात्रा के लिए प्रारंभ की गयी तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। विशेष रूप से कार्यक्रम की अवधि, सुरक्षा व्यवस्था, राष्ट्रपति के ठहरने और अन्य व्यवस्था के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव मनोज श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन के सुरेश, कमिश्नर भोपाल एस.बी. सिंह, कमिश्नर इंदौर संजय दुबे आदि उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

अब मोदी की जीवनी स्कूल  में नहीं

शैफाली गुप्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक ट्वीट के बाद मध्यप्रदेश सरकार को ''मोदी के पाठ ''के बारे में पुनर्विचार करके यह कहना पड़ा की स्कूलों में मोदी की जीवनी का पाठ नही पढ़ाया जाएगा । शुक्रवार की सुबह नरेंद्र मोदी ने स्कूलों में उनकी जीवनी पढ़ाये जाने के मसले पर ऐतराज जताया था ,मोदी ने साथ ही नेताओं को चापलूसी न करने की नसीहत भी दी । इसके बाद सबसे पहले मध्यप्रदेश के उच्चशिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता सामने आये और कहा कि मोदी जी की भावना का सम्मान होना चाहिए ,गुप्ता ने कहा की मोदी जी का पूरा जीवन उनकी कार्यशैली एक मिसाल है ,वह प्रेरणादायक है । इसके बाद इस मसले पर शिक्षा मंत्री पारसचंद्र जैन ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जीवनी को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल नहीं किया जायेगा। श्री जैन ने पिछले दिनों से चल रही इस तरह की चर्चाओं को खारिज किया है। उन्होंने कहा है कि मोदी की जीवनी स्कूल पाठ्यक्रम में शामिल किये जाने के संबंध में राज्य सरकार द्वारा कोई भी निर्णय नहीं लिया गया है और न ही विचार किया जा रहा है।जबकि हकीकत यह है कि इस मसले के लिए एक समिति भी बना दी गई थी ।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

माँ ने टीवी पर  देखी बेटे की शपथ

मोदी बने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बन गए हैं । प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने नरेंद्र मोदी सोमवार को जैकेट पर 'कमल' के बजाय 'तिरंगा' लगा कर राष्‍ट्रपति भवन पहुंचे। उनके प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद राजनाथ सिंह ने सबसे पहले कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। तीसरे नंबर पर अब तक नेता प्रतिपक्ष रहीं सुषमा स्‍वराज का नाम पुकारा गया। फिर आए अरुण जेटली। चौथा नाम वेंकैया नायडू का था । वेंकैया के बाद राष्‍ट्रपति ने नितिन गडकरी को शपथ दिलाई। फिर वी. सदानंद गौड़ा और उनके बाद उमा भारती बुलाई गईं। फिर नजमा हेपतुल्‍ला ने शपथ ली। उनके बाद गोपीनाथ मुंडे को बुलाया गया। मुंडे के बाद भाजपा के साथी दल लोजपा के रामविलास पासवान को शपथ दिलाई गई। उनके बाद कलराज मिश्र का नाम पुकारा गया। फिर मेनका गांधी और उनके बाद अनंत कुमार ने शपथ ली। फिर रविशंकर प्रसाद आए। इनके बाद अशोक गजपति राजू और अनंत गीते ने क्रमश: शपथ ली। उनके बाद फिर एक और महिला नेता हरसिमरत कौर ने शपथ ग्रहण किया। उनके बाद नरेंद्र सिंह तोमर का नाम पुकारा गया। फिर जुएल उरांव आए। उनके बाद राधामोहन सिंह मंत्री बने। फिर थावरचंद गहलोत ने शपथ ली। उनके बाद स्‍मृति ईरानी ,डॉक्‍टर हर्षवर्द्धन ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद राज्‍य मंत्रियों को शपथ दिलाए जाने का सिलसिला शुरू हुआ। राज्‍य मंत्रीराज्‍य मंत्री के तौर पर सबसे पहले जनरल (रि.) वी.के. सिंह ने शपथ ली। फिर गुड़गांव से सांसद इंद्रजीत सिंह राव और संतोष गंगवार ने शपथ ली। फिर श्रीपाद नाइक बुलाए गए। उनके बाद धर्मेंद्र प्रधान और फिर सरबानंद सोनवाल ने शपथ ली। फिर भाजपा प्रवक्‍ता प्रकाश जावड़ेकर बुलाए गए। राष्ट्रपति भवन में आयोजित मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए देश-विदेश की कई अहम शख्सियत पहुंचीं। इनमें पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, नेपाल के प्रधानमंत्री सुशील कोइराला, अफगानिस्‍तान के राष्ट्रपति हामिद करजई, मॉरिशस के प्रधानमंत्री नवीन चंद्रा रामगुलाम, श्रीलंकाई राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे समेत कई विदेशी नेता यहां पहुंचे हैं। यहां पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अपनी पत्‍नी गुरशरण कौर, पूर्व राष्‍ट्रपति एपीपे अब्‍दुल कलाम, कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी, उनके पुत्र और कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी,लाल कृष्‍ण आडवाणी, अमित शाह, प्रफुल्ल पटेल, शरद पवार, चंद्रबाबू नायडू, सुषमा स्‍वराज, उद्धव ठाकरे, रामविलास पासवान, अखिलेश यादव, पी. चिदंबरम, उमा भारती, मुरली मनोहर जोशी, स्‍मृति ईरानी, वीके सिंह, रविशंकर प्रसाद, हेमा मालिनी, वेंकैया नायडू के अलावा किरण बेदी और अन्‍य वीआईपी लोग भी यहां पहुंचे हैं। वहीं, उद्योग जगत से मुकेश अंबानी, उनकी पत्‍नी नीता अंबानी के अलावा अनिल अंबानी अपनी मां और अपने पूरे परिवार के साथ यहां पहुंचे हैं। वहीं बॉलीवुड से सलमान खान, उनके पिता सलीम खान, सोहेल खान के अलावा राकेश रोशन उनके पुत्र ऋतिक रोशन, धमेंद्र, सुरेश ओबरॉय और उनके पुत्र विवेक ओबरॉय, पूनम ढिल्‍लन, बप्‍पी लहरी भी पहुंचे हैं। इनके अलावा यहां हिंदू, मुस्लिम और अन्‍य धर्मों के कई गुरू भी पहुंचे हैं। यहां मेहमानों की अगवानी का जिम्मा अमित शाह ने संभाला। माँ ने टीवी पर देखी बेटे की शपथ नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन गांधी नगर में अपने घर पर टीवी के सामने नजरें गड़ा कर बैठी रहीं और अपने बेटे नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते हुए देखा। 92 साल की हीरा बा खराब स्‍वास्‍थ्‍य के चलते दिल्‍ली नहीं आई हैं। वह गांधीनगर में अपने बेटे के घर रहती हैं। सोमवार को प्रधानमंत्री बनते ही मोदी प्रधानमंत्री के आधिकारिक निवास 7, रेसकोर्स रोड चले जाएंगे। वह अपने साथ बाद में अपनी मां को रखेंगे या नहीं, यह सवाल अभी बना हुआ है। 7, रेसकोर्स रोड अपने नए पीएम मोदी की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार है। दीवारों पर नया पेंट, नई शक्ल में लॉन, नया फर्नीचर और विभिन्न तरह के फूलों से सजे इस भवन में मोदी का स्वागत किया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि शपथ लेने के तुरंत बाद मोदी 7 RCR में प्रवेश कर सकते हैं, जहां वे 3 नंबर के बंगले में रुकेंगे, जो 12 एकड के प्रधानमंत्री निवास परिसर का गेस्ट हाउस है। वहीं उनसे पहले 10 साल तक पीएम पद पर रहने वाले डॉ मनमोहन सिंह शुक्रवार को ही अपने नए पते 3, मोतीलाल नेहरु मार्ग स्थित बंगले में शिफ्ट हो गए हैं। सीपीडब्ल्यूडी के एक अफसर के मुताबिक, बंगले की सभी बाहरी और अंदरूनी दीवारों पर पेंट का नया कोट किया गया है, लॉन को साफ और नया लुक दिया गया है और फ्लावर पॉट्स को भी पेंट किया गया है। इसी तरह गेस्ट हाउस की सजावट में भी कुछ परिवर्तन किए गए हैं। अधिकारी ने बताया कि एसपीजी के कुछ निर्देशों को ध्यान में रखकर भी परिवर्तन किए गए हैं। शपथ स्थल था अभेद किला देश के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में शपथ ली । समारोह में सार्क देशों के राष्ट्राध्यक्षों सहित करीब चार हजार लोगों को आमंत्रित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आगंतुकों की सुरक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने जमीन से लेकर आसमान तक सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं। इसके लिए छह हजार से अधिक सुरक्षाकर्मियों को समारोह स्थल और इर्द-गिर्द के इलाकों में तैनात किया गया है। सुरक्षा कर्मियों में दिल्ली पुलिस, रैपिड एक्शन फोर्स, पैरामिलिट्री फोर्स सहित विभिन्न राज्यों की रिजर्व बटालियन के जवान शामिल हैं। दिल्ली पुलिस के साथ वायु सेना और थल सेना के अधिकारी भी समन्वय कर रहे हैं। नई दिल्ली जिला पुलिस ने एहतियातन मंगलवार तक निषेधाज्ञा लागू कर दी है। पूरे इलाके को नो फ्लाइंग जोन में तब्दील कर संबंधित एजेंसियों को सूचना दे दी गई है। संयुक्त पुलिस आयुक्त एमके मीणा के अनुसार गणतंत्र दिवस समारोह की सुरक्षा को लेकर व्यापक स्तर पर सुरक्षा नीति बनाई गई है। समारोह स्थल सहित पूरे जिले में निषेधाज्ञा लागू करते हुए सभी प्रकार की उड़ानों को पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

भयावह हो सकता है घटते बाल लिंगानुपात को नज़रअंदाज़ करना

उपासना बेहारइस चुनाव में पार्टीयों के घोषणा पत्रों में हिन्दुस्तान में आधुनिक तकनीकि की मदद से कन्या भ्रुण हत्या को लेकर कोई जिक्र ही नही है। ऐसा तब है जब हम वर्ष 2011 जनगणना के आंकड़ों में पाते हैं कि इस दौरान 0 से 6 आयु समूह के बच्चों के लिंगानुपात में सबसे ज्यादा गिरावट देखने में आयी है, जहाॅ 1000 बालकों के मुकाबले बालिकाओं का अनुपात 914 तक आ गया है। ध्यान देने वाली बात यह है कि अब तक की हुई सारी जनगणनाओं में यह अनुपात सबसे न्यून्तम है। जो कि हमारे समाज और सरकार दोनों के लिए ही चिंता का सबब है लेकिन यह राजनीति और समाज दोनों के ऐजेंड़े से गायब दिखायी देता है।हमारे देश में हर राज्य की अपनी सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक पहचान है, इसी विभिन्नता के कारण हम पाते हैं कि एक ही देश में बाल लिगानुपात की स्थिति अलग अलग हैं। जहाॅ नार्थ और वेस्ट के राज्यों में यह अनुपात कम है, वही साउथ और ईस्ट में यह अनुपात अधिक है। देश के सबसे निम्नत्म बाल लिंगानुपात हरियाणा (830), पंजाब (846), जम्मू कष्मीर (859) हैं जबकि सबसे ज्यादा बाल लिंगानुपात वाले तीन राज्य मिजोरम (971), मेधालय (970), अंड़मान निकोबार (966) हैं। यह आकंड़े बताते है कि बाललिंगानुपात के कम होने का संबंध अमीरी या गरीबी से नही है। बाल लिंगानुपात के कम होने का कारण प्राकृतिक नही है, बल्कि यह एक मानव निर्मित परिघटना है। यह समस्या देश के सभी हिस्सों, जातियों, वर्गो और समुदायों में व्याप्त है। भारतीय समाज का बच्चियों के प्रति नजरिया, पितृसत्तात्मक सोच, सांस्कृतिक व्यवहार, पूर्वागृह, सामाजिक-आर्थिक दबाव, असुरक्षा, आधुनिक तकनीक का गलत इस्तेमाल बाल लिगानुपात को कम करने के कारण है। भारतीय समाज एक पितृसत्तात्मक समाज है। जहाॅ लड़के को ही घर का भावी मुखिया, कर्ताधर्ता, बुढ़ापे का सहारा एवं वंश परंपरा को आगे बढ़ाने वाला माना जाता हैं। परिवार में कन्या के जन्म पर मायूसी और शोक छा जाती है। फिर चाहे वो अमीर परिवार हो या गरीब परिवार, शिक्षित परिवार हो या अशिक्षित परिवार। इसी बेटे के मोह के चलते हर साल लाखों बच्चियाॅ जन्म लेने से पहले ही मार दी जाती हैं और यह सिलसिला थमने के बजाये बढ़ता ही जा रहा है। हमारे समाज में (विशेषकर हिन्दू समुदाय) में यह भी धारणा है कि लड़के द्वारा अंतिम संस्कार करने पर ही मृत आत्मा को मोझ की प्राप्ती होती है। यानी इस जीवन के लिए तो लड़के की जरुरत है ही साथ ही जीवन के बाद के लिए भी लड़के की जरुरत होती है। दहेज भी लड़की ना चाहने के एक प्रमुख कारण हैं। अधिकाँश परिवारों में जिस दिन से बेटी का जन्म होता है उसी दिन से दहेज की चिंता होने लगती है। देश में दहेज विरोधी कानून होने के बाद भी दहेज के लिए लड़कियों को मारने की घटनाऐं बढ़ती जा रही है। इसे दूर करने के लिए किये जा रहे प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। इस समस्या का एक ओर कारण समाज में बेटी को परिवार की ‘इज्जत’ माना जाना है। वर्तमान समय में जिस तरह से वातावरण महिलाओं के सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील है ऐसे में उनके लिए इस असुरक्षित माहौल में बेटी की सुरक्षा करना एक चुनौती है। आधुनिक टेक्नालाॅजी जैसे अल्ट्रासाउंड, एम्नियोसिंटेसिस इत्यादि की खोज गर्भ में भ्रुण की विकृतियों की जाॅच के लिए किया गया था लेकिन इसका भी दुरुपयोग हो रहा है और इसका इस्तेमाल भ्र्रूण का लिंग पता करने और लड़कियों की भ्रुण हत्या करने में किया जा रहा है। शुरुवात में लिंग आधारित गर्भपात शहरी फिनामिना था लेकिन धीरे धीरे गाॅव में भी फैलता जा रहा है। समाज में लड़कियों के प्रति अनिच्छा होने का एक कारण उनके प्रति बढ़ता अपराध भी है। महिलाओं और बच्चियों के साथ घरेलू हिंसा, यौन हिंसा, अपहरण, बलात्कार, छेड़छाड़, टैªफिकिंग, हत्या, आॅनर किलिंग इत्यादि की घटनाऐं बढ़ रही है। आज के दौरा में महिलाओं और बच्चियों घरों में भी सुरक्षित नही है। सरकार और समाज दोनों ही बच्चीयों को सुरक्षित माहौल नही दे पा रही है। ऐसे में इसका प्रभाव बाल लिंगानुपात पर भी पड़ता है। कन्याओं के कम होने का एक और कारण उनकी मृत्यु दर का अधिक होना भी है लेकिन इसका कारण जैविक ना हो कर मुख्यतः सामाजिक है क्योंकि अगर हम जैविक रुप से देखें तो लड़कियों में जीने की क्षमता लड़कों की तुलना में ज्यादा होती है। फिर भी उनकी मृत्यु दर लगातार बढ़ती जा रही है। इसका प्रमुख कारण बच्चीयों की ठीक तरीके से देखभाल ना करना है। इसी के चलते लड़कों की अपेक्षा लड़कियाॅ कुपोषण और एनिमिक की ज्यादा शिकार होती हैं। बहुत बार यह सवाल आता है कि मां अपनी बच्ची का गर्भपात कराने को राजी कैसे हो जाती है, दरअसल पितृसत्ता एक विचार है जो की पूरे समाज में व्याप्त होता है जिसका असर कमोवेश महिला और पुरुष में समान होता है। हालाकि पितृसत्ता हमेशा महिलाओं के खिलाफ ही होता है। दूसरी तरफ स्त्री का अपने शरीर पर अधिकार नही होता है। पुत्र के मोह में फंसे इस समाज और परिवार को अगर वह पुत्र देने में असफल होती है तो उसके साथ अमानवीय व्यवहार जैसे ताने देना, मारपीट करना, जला देना, घर से निकाल देना इत्यादि किया जाता है। हमें यह भी समझने की जरुरत है कि उस महिला का विकास भी समाज की उसी पितृसत्तात्मक सोच के साथ हुआ है जहाॅ बेटा ही प्रमुख है और बेटी अनचाही लेकिन इससे वह लड़की पैदा होने पर अपने को अपराधिन मानने लगती है। इस लिए महिला का मानस भी बेटी की जगह बेटे को ही प्राथमिकता देता है। इस समस्या ने निपटने के लिए सरकार द्वारा दो तरफा प्रयास किये जा रहे हैं, एक ओर तो इस समस्या से निपटने के लिए विभिन्न योजना, कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं वही दूसरी ओर वही इस समस्या से सबंधित कानून भी बनाये जा रहे हैं। लेकिन सरकार इस कानूनों के प्रति कितनी गंभीर है यह इस बात से ही पता चल जाता है कि उच्चतम न्यायलय को कई बार इस कानून को सही तरीके से लागू करने के लिए निर्देश देने पड़े हैं। आखिर क्या कारण है कि सराकरों के इतने प्रयास के बाद भी बाललिंगानुपात की स्थिति बद् से बद्तर होती जा रही है ? सरकारों के द्वारा किये जाने वाले प्रयास क्या सही दिशा में हो रहे हैं? क्या लिंगानुपात को कम करने के कारणों के जड़ तक पहुॅच कर उस पर कार्यवाही की जा रही है? इस सब पर हमें गंभीरता से सोचने की जरुरत है। ऐसे में अगर लगातार गिर रहे बाललिंगानुपात को खत्म करना है तो कानून को कठोरता से लागू करना होगा साथ ही साथ समाज की सोच में बदलाव लाना होगा। लड़कियों के प्रति हो रहे भेदभाव को रोकना होगा। लड़के और लड़की को समान शिक्षा, स्वास्थ तथा रोजगार के अवसर, संपत्ति में समान अधिकार देने होगें। जो लोग बिना दहेज लिए शादी करते हैं उनका सम्मान तथा उनको सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं, बैक लोन इत्यादि में फायदा मिलना चाहिए। सरकार द्वारा दो लड़की वाले परिवारों को बढ़ावा देना चाहिए और इन बच्चियों के शिक्षा तथा अन्य खर्चो को सरकार द्वारा वहन करना चाहिए। ऐसे एड़/ स्लोगन/ नारे जो पितृसत्तात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं या जिनकी भाषा पितृसत्तात्मक हो उन पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। लेकिन यह सब होगा कैसे और करेगा कौन ? क्योंकि हम देख रहे हैं कि गंभीर रुप से लड़कियों का लगातार कम होना जारी है। इसे रोकने के तमाम सरकारी प्रयास कागजी साबित हो रहे हैं दूसरी तरफ समाज में भी इसको लेकर कोई हलचल नही दिखायी देती है। इसके बजाये समाज के हर क्षेत्र में लड़कियों और महिलाओं के प्रति दोयम दर्जे का नजरिया अपने नये रुपों में और आयामों में सामने आ रहा है। निश्चत रुप से इसके लिए कन्या भ्रुण हत्या को हमारे समाज और राजनीति के लिए एजेंड़ा बनाना होगा और इसके लिए जिम्मेदार कारकों का दृढ़ता के साथ सामना करना होगा। इस काम में अब ओर देरी नही की जा सकती है नही तो वो समय ज्यादा दूर नही जब हम ऐसे समाज में रह रहे होगें जहाॅ लड़कियाॅ लड़कों के अनुपात में आधी ही रह जायेगीं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

सफल रहा आरएसएस का ‘नरेंद्र मोदी प्रयोग’

संजय द्विवेद इस बात पर बहस हो सकती है कि भारतीय जनता पार्टी की इस ऐतिहासिक विजय का सूत्रधार कौन है। टीवी चैनलों की अनंत और निष्कर्षहीन बहसें भी इस सत्य को पूरा उजागर नहीं कर सकतीं। किंतु राजनीति के पंडितों को नरेंद्र मोदी ने 16 मई के अपने बडोदरा और अहमदाबाद के भाषणों में विश्लेषण के अनेक सूत्र दिए। जिसमें सबसे प्रमुख यह कि कांग्रेस पार्टी छोड़कर यह पहली ऐसी सरकार है, जिसमें किसी दल ने अकेले दम पर बहुमत पाया है। वे याद दिलाते हैं कि 1977 की जनता पार्टी की सरकार भी अनेक कांग्रेस विरोधी दलों का गठबंधन ही थी। किंतु परदे के पीछे के नायकों को देखें तो इस जीत ने उन्हें भी मुस्कराने का अवसर दिया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लिए शायद यह क्षण सबसे अधिक प्रसन्नता का है, जब वह दूसरी बार किसी स्वयंसेवक को भारत जैसे विशाल राष्ट्र का नेतृत्व करता हुआ देख रहा है। किंतु संघ परिवार की खुशी का सबसे बड़ा कारण यह है कि उसके विचार परिवार से जुड़े एक दल ने अपने दम पहली बार बहुमत पाया है। संघ एक ऐसा संगठन है जो राजनीतिक क्रियाकलापों पर मर्यादा में रहते हुए ही अपनी सक्रियता का प्रदर्शन करता है। आप ध्यान दें कि इस चुनाव में अपनी अतिसक्रियता के बावजूद आरएसएस के सरसंघचालक को एक बार कहना पड़ा कि “हमारा काम नमो- नमो करना नहीं हैं।” यह साधारण वक्तव्य नहीं था और यह ध्यान दिलाने के लिए था कि उसके स्वयंसेवक अपनी सीमाएं और मर्यादाएं न भूलें। बावजूद इसके यह मानना पड़ेगा कि इस चुनाव में जैसी सक्रियता संघ और उसके सहयोगी संगठनों ने दिखाई वह अभूतपूर्व थी। इसका श्रेय लेने से वे बचने की कोशिश भी करेंगें और टीवी पर दिखने वाले उनके प्रवक्ताओं में एक वीतरागी विचार भी दिखेगा। किंतु यह तय मानिए कि यह चुनाव दरअसल संघ का खुद का रचा हुआ प्रयोग था जिसमें वह सफल हुआ। भारतीय जनता पार्टी 2004 और 2009 की पराजय से निष्प्राण होकर पड़ी थी। संघ अपनी सीमित राजनीतिक आकांक्षाओं के बावजूद अपने सम्मान और शुचिता को लेकर बेहद सजग संगठन है। कांग्रेस के वाचाल नेताओं द्वारा उस पर किए जा रहे हमले और ‘हिंदू आतंकवाद’ जैसे गढ़े गए नए शब्दों से वह निरंतर आहत हो रहा था। कांग्रेस की इस संघ विरोधी फौज को लगता था कि इससे कांग्रेस अध्यक्षा प्रसन्न होंगीं। जबकि इतिहास की ओर नजर डालें तो जवाहरलाल नेहरू से लेकर राजीव गांधी तक संघ नेतृत्व का संवाद कांग्रेस से कभी इतना कड़वाहट भरा नहीं था। संघ परिवार ने कभी सीधे तौर पर नेहरू-गांधी परिवार पर हमले नहीं बोले। जबकि कांग्रेस के ‘सोनिया समय’ में यह सारा कुछ बिगड़ता दिखा।पस्तहाल भाजपा कांग्रेस की ‘बी टीम’ सरीखा व्यवहार कर रही थी। भाजपा नेतृत्व एक गहरी दिशाहीनता का शिकार था और सत्ता जाने की व्याकुलता उसमें साफ दिखती थी। लालकृष्ण आडवानी जैसे शीर्ष नेता उसके कांग्रेसीकरण पर चिंताएं तो जता रहे थे पर बिखर रहे परिवार को लामबंद कर पुनः खड़ा करने के आत्मविश्वास से वे खाली थे। ऐसे में संघ प्रमुख मोहन भागवत का एक वक्तव्य आता है कि भाजपा का अगला अध्यक्ष दिल्ली से नहीं होगा जिसे उन्होंने डी-4 नाम दिया था। यह दरअसल संघ के मैदान में उतरकर खड़े होने और देश को सरकारविहीनता और अराजकता से मुक्त कराकर एक समर्थ नेतृत्व एवं सरकार देने की दिशा में एक शुरूआत थी। इसके पूर्व 1975 के आपातकाल विरोधी आंदोलन में अपनी सक्रियता से संघ ने 1977 में जनता पार्टी सरकार बनाने में योगदान दिया था। लंबे समय बाद उसकी सक्रियता राममंदिर आंदोलन में नजर आई जब अटलजी को सरकार बनाने का अवसर मिला। किंतु राजग ने उसके सपनों पर पानी फेर दिया। वाजपेयी की सरकार से संघ के मतभेद आर्थिक नीतियों सहित अनेक मामलों पर सामने दिखने लगे थे। ऐसे में संघ ने अपने को अपनी गतिविधियों तक सीमित कर लिया और राजनीतिक विमर्शों से एक मर्यादित दूरी दिखाने लगा। एक अराजनैतिक और सांस्कृतिक संगठन होने के नाते उसकी गतिविधियों का समाज जीवन पर व्यापक प्रभाव है। इसे देखते हुए कमजोर भाजपा के बजाए कांग्रेस के कुछ नेता संघ को ही निशाने पर लेने लगे। इसी दौर में ‘हिंदू आतंकवाद’ शब्द को प्रायोजित किया गया और संघ को एक ऐसे खतरे की तरह प्रस्तुत किया जाने लगा कि जिसके बढ़ते प्रभाव से देश टूट जाएगा। संघ की ओर से मुस्लिम संपर्क का काम देखने वाले इंद्रेश कुमार जैसे प्रचारकों पर आरोप लगाने के प्रयास हुए और बम धमाकों में अनेक निर्दोष स्वयंसेवकों को फंसाने की कोशिशें हुयीं। यह सारा कुछ इतने सधे हुए अंदाज में हो रहा था कि लगने लगा कि गृह मंत्रालय एक गलत विषय को जनता के बीच स्थापित कर ले जाएगा। राजनीति के इस घिनौने स्वरूप के खिलाफ संघ की चिंताएं सामने आ रही थीं किंतु उसका स्वयं का पोषित संगठन भाजपा पस्तहाल था। काडर निराश था और ऐसे समय में दिल्ली में नितिन गडकरी की ताजपोशी के माध्यम से संघ ने एक नया मार्ग पकड़ने के लिए भाजपा को प्रेरित किया। बाद में नितिन गडकरी को कुछ आरोपों के चलते दूसरा कार्यकाल न मिल सका और राजनाथ सिंह को यह काम सौंपा गया। आप देखें तो भाजपा में यह करना साधारण नहीं था। दिल्ली की राजनीति में अरसे काबिज राजनेता नए नेतृत्व को स्वीकारने को तैयार नहीं थे। कांग्रेस पर हमला करने और स्वयं को वास्तविक प्रतिपक्ष साबित करने में भाजपा विफल हो चुकी थी। भाजपा संगठन में बदलाव के बाद एक ऐसे चेहरे की तलाश थी जो संघ के प्रयोग को अंजाम तक ले जा सके। तमाम असहमतियों के बावजूद संघ ने साहस दिखाकर नरेंद्र मोदी को भाजपा के केंद्र में स्थापित कर दिया। भाजपा के भीतर रूठने-मनाने और पत्र लेखन के सिलसिले के बावजूद संघ ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने की सलाह भाजपा को दी। समय ने साबित किया संघ ने जो निर्णय लिया था वह कितना सकारात्मक और भाजपा के लिए वरदान साबित हुआ। इस बीच दिल्ली में हुए बाबा रामदेव, अन्ना हजारे के आंदोलनों ने एक नई उर्जा का संचार किया और देश में व्यापक असंतोष का सृजन हुआ। कांग्रेस की सरकार की विफलताएं, मंत्रियों के बड़बोलेपन और अहंकारजन्य प्रस्तुति ने इस असंतोष को बढ़ाने का ही काम किया। नरेंद्र मोदी का नेतृत्व पाकर भाजपा का सोया हुआ काडर जाग उठा। उसमें उम्मीदें हिलोरें लेने लगीं। संघ ने अपने रणनीतिकारों भैया जी जोशी, सुरेश सोनी, दत्तात्रेय होसबाले, डा.कृष्णगोपाल, मनमोहन वैद्य,राम माधव की क्षमताओं का पूरा उपयोग करते हुए विविध क्षेत्रों की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी। संघ के क्षेत्र प्रचारकों ने अपने-अपने राज्यों में तगड़ी व्यूह रचना की और माइक्रो मानिटरिंग से एक अभूतपूर्व वातावरण का सृजन किया। चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने और शत प्रतिशत मतदान के लिए संपर्क का तानाबाना रचा गया। जिसका परिणाम है कि सूदूर कन्याकुमारी से लेकर लद्दाख से भी भाजपा के सांसद चुनकर संसद में पहुंचे हैं। संघ के काडर की सक्रियता ने देश में जहां मत प्रतिशत बढ़ाने में मदद की, वहीं नरेंद्र मोदी के समझौताविहीन और आक्रामक तेवरों ने सामान्य मतदाताओं के भीतर भरोसा जगाया। नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व को गढ़नेवाला संघ ही उन्हें अब एक नायक के रूप में पेश कर रहा था, जिसके पास आधुनिक भारत की चुनौतियों और समस्याओं का समाधान था। 2002 से हमले झेल रहे नरेंद्र मोदी का चयन वास्तव में संघ के लिए एक बहुत बड़ा जुआ था, जिसमें हारने पर भाजपा के लिए एक बड़ा संकट खड़ा होता और कम सीटें आने से भाजपा फिर उसी दौर में पहुंच जाती जहां समझौते, समर्पण और चयनित दृष्टिकोण से राजनीति की जाती है। बिहार से आए नीतिश कुमार जैसे नेताओं के विरोध को दरकिनार कर संघ ने एक नई सामाजिक अभियांत्रिकी का पूरा ताना-बाना बुना जिसमें उप्र और बिहार को अपनी राजनीति का केंद्र बनाया। यह तथ्य सामने उजागर नहीं हैं कि किसने नरेंद्र मोदी को बनारस से लड़ाने का फैसला किया किंतु इस एक घटना ने भाजपा को चुनाव-युद्ध के केंद्र में ला दिया। संघ परिवार ने जहां अपने खांटी स्वयंसेवक और पूर्व प्रचारक को मैदान में उतारा वहीं भाजपा के विरोधियों के पास मोदी विरोध के किस्से तो थे किंतु विकल्प नदारद था। नरेंद्र मोदी ने भी कांग्रेस और गांधी परिवार के प्रति रियायत न बरतते हुए अपने राजनीतिक विरोधियों की हर गलत बात पर सवाल खड़े किए। वे चुनाव अभियान के ऐसे नायक बने जिसे सुनने को लोग उमड़ रहे थे। अपने भाषणों से वे जनता को राजनीतिक तौर पर प्रशिक्षित कर रहे थे। यूं लगा कि समय का चक्र काफी पीछे घूम गया है, जब अपने नेताओं के सुनने-देखने के लिए लोग दूर-दूर जाया करते थे। मोदी को लेकर पैदा हुयी दीवानगी अकारण नहीं थी। यह संघ की कार्यशाला में पके हुए एक ऐसे व्यक्ति के प्रति जनविश्वास का प्रगटीकरण था जिसके मित्र और शत्रु प्रकट थे, जो अपने विचारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को छिपाता नहीं था, जो परंपरा और आधुनिकता को एक साथ साधते हुए 21वीं सदी के भारत का नायक बनने की क्षमता से लैस था। वह एक ऐसा नायक था जो अपनी विरासत और परंपरा को हिकारत से नहीं देख रहा था। जो मां के चरण छू-कर हर काम की शुरूआत तो करता था, किंतु परिवार के मोह से मुक्त था। जिसने उसे मिले हुए हर काम को पूरी तनदेही से पूरा किया और आगे की मंजिल पर निगाह रखी। युगों में ऐसे करिश्मे घटित होते हैं। भारतीय राजनीति में करिश्माई व्यक्तित्व के रूप में पं. नेहरू, इंदिरा गांधी, अटलबिहारी वाजपेयी और उसके बाद कौन तो आपको नरेंद्र मोदी ही याद आएंगें। नरेंद्र मोदी ने यह सब करते हुए भी अपने विचार के प्रति आग्रहों को कभी छुपाया नहीं। वे अपने विचारों के प्रति ईमानदार,कार्य के प्रति समर्पित और एक बेहद मेहनती इंसान हैं। इसलिए जब उन्होंने खुद को एक मजदूर नंबर-1 बताया तो किसी को आश्चर्य नहीं हुआ। अपने साधारण जीवन, अप्रतिम वकृत्व कला, विचारधारा के प्रति समर्पण और टीम भावना ने उन्हें यहां तक पहुंचाया है। याद कीजिए पस्तहाल भाजपा के बारे में कभी संघ प्रमुख ने कहा था कि "भारतीय जनता पार्टी में जो कुछ हो रहा है वह ठीक नहीं है। ...भाजपा का पतन नहीं हो सकता, उसमें राख से उठ खड़े होने का माद्दा है।” आज इतिहास की इस घड़ी में जब नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री चुने जा चुके हैं तो राजनीतिक पंडितों को संघ के इस ‘नरेंद्र मोदी प्रयोग’ को ठीक से समझने और व्याख्यायित करने की आवश्यकता है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

अब मोदी पर  सपनों को सच करने की जिम्मेदारी

संजय दिवेदी भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय ने सही मायने में राजनीतिक विश्वलेषकों के होश उड़ा दिए हैं। यह इसलिए भी है कि क्योंकि भारतीय जनता पार्टी जैसे दल को लंबी राजनीतिक छूआछूत का सामना करता पड़ता है और कथित सेकुलरिज्म के नारों के बीच नरेंद्र मोदी का चेहरा लेकर वह बहुत आश्वस्त कहां थी? समूचे हिंदुस्तान के एक बड़े हिस्से से भाजपा की अनुपस्थिति और एक बड़ी दुनिया का उसके खिलाफ होना ऐसी स्थितियां थीं जिनसे लगता नहीं था कि भाजपा अपने बूते पर 272 का जादुई आंकड़ा पार कर पाएगी। चुनावी दौर में मेरे दोस्त और कलीग आशीष जोशी ने कहा आप लिखकर दीजिए कि भाजपा को अपने दम पर कितनी सीटें मिलेंगीं। एक अभूतपूर्व वातावरण की पदचाप को महसूस करते हुए भी, बंटें हुए हिंदुस्तान की अभिव्यक्तियों के मद्देनजर मैंने 240 प्लस लिखा और दस्तखत किए। परिणाम आए तो भाजपा 282 सीटें पा चुकी थी। आकलन हम जैसे कथित विश्वलेषकों का ही फेल नहीं हो रहा था। खुद पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने इंडिया टुडे को एक इंटरव्यू में कहा था कि हम यूपी में 50 सीटें जीतेंगें, इस अभियान के नायक अमित शाह थोड़ा आगे बढ़े तो सीटों की संख्या 57 तक ले गए। किंतु परिणाम बता रहे हैं कि उप्र से भाजपा को 73 सीटें मिल चुकी हैं। सच मानिए, कौन यह कहने की स्थिति में था कि बसपा जैसी पार्टी का उप्र में खाता नहीं खुलेगा। दिल्ली में आप को एक भी सीट नहीं मिलेगी। कांग्रेस देश में 44 सीटों पर सिमट जाएगी।सही मायने में यह अभूतपूर्व चुनाव थे जहां एक ऐतिहासिक संदर्भ जुड़ता नजर आया कि कांग्रेस के अलावा भाजपा पहली ऐसी पार्टी बनी जिसने अपने दम पर पूर्ण बहुमत प्राप्त किया। 1977 के चुनाव में जनता पार्टी भी कई दलों का गठजोड़ थी, जिसे जयप्रकाश नारायण की जादुई उपस्थिति और आपातकाल के विरूद्ध पैदा हुए जनरोष ने खड़ा किया था। लेकिन 2004 के लोकसभा चुनावों के बाद देश की राजनीति में अभूतपूर्व परिवर्तन देखने को मिले हैं। देश की जनता अब जहां भी वोट कर रही है, आगे बढ़कर वोट कर रही है। उप्र के नागरिक इस मामले में अभूतपूर्व समझदारी का परिचय देते हुए दिख रहे हैं। आप याद करें कि वे बसपा की मायावती को अकेले दम पर सत्ता में लाते हैं। उनकी मूर्तिकला और पत्थर प्रेम से ऊब कर मुलायम सिंह के नौजवान बेटे पर भरोसा करते हैं और उन्हें भी अभूतपूर्व बहुमत देते हैं। उनकी सांप्रदायिक राजनीति और सपा काडर की गुंडागर्दी से त्रस्त होकर भाजपा को उप्र में लोकसभा की 73 सीटें देकर भरोसा जताते हैं। इतना ही नहीं ईमानदारी से काम कर रही सरकारें भी इसके पुरस्कार पा रही हैं बिहार में नितीश-भाजपा गठजोड़, बंगाल में तृणमूल कांग्रेस,तमिलनाडु में जयललिता और उड़ीसा में भाजपा से अलग होकर लड़े नवीन पटनायक को भी वहां की जनता ने बहुमत दिया। यह संदेश बहुत साफ है कि अब जनता को काम करने वाली सरकारों का इंतजार है। मप्र, छत्तीसगढ़, गुजरात, गोवा, राजस्थान, पंजाब की भी यही कहानी है।यहां सवाल यह उठता है कि आखिर जनता के निर्णायक फैसलों के बावजूद हमारी राजनीति इन संदेशों को समझने में विफल क्यों हो रही है। आखिर क्यों वह राजनीति के बने-बनाए मानकों से निकलने के लिए तैयार नहीं है? क्यों अखिलेख यादव जैसे युवा राजनेता भी अपने पिता की राजनीतिक सीमाओं का अतिक्रमण कर कुछ सार्थक नहीं कर पाते? ऐसे में जनता का भरोसा तो टूटता है ही, युवा राजनीति के प्रति पैदा हुआ आशावाद भी टूटता है। आप देखें तो परिवारों से आई युवा बिग्रेड का क्या हुआ? कश्मीर के युवा मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला ने ऐसा क्या किया कि उनके अब्बा हुजूर भी हार गए और पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया। इसके अलावा राहुल गांधी के युवा बिग्रेड के सितारों में शामिल सचिन पायलट,भंवर जितेंद्र सिंह, आरपीएन सिंह, जतिन प्रसाद, अरूण यादव, मीनाक्षी नटराजन, संदीप दीक्षित का क्या हुआ? इससे पता चलता है कि देश की बदलती राजनीति, उसकी आकांक्षाओं, सपनों का भी इस बिग्रेड को पता नहीं था। अपनी जड़ों से उखड़ी और अहंकार जनित प्रस्तुति से दूर लोगों से संवाद न बना पाने की सीमाएं यहां साफ दिखती हैं। यह अहंकार और संवाद न करने की शैली पराजय के बाद भी नजर आती है। पराजय के बाद की गयी प्रेस कांफ्रेस में कांग्रेस उपाध्यक्ष और कांग्रेस अध्यक्षा की ओर गौर करें वे पराजय की जिम्मेदारी तो लेते हैं और नई सरकार को बधाई देते हैं पर भाजपा का नाम लेना भी उन्हें गवारा नहीं है। साथ ही कोई सवाल लिए बिना वहां से चले जाते हैं। इस तरह राजतंत्र में तो चल सकता है, किंतु लोकतंत्र का तो आधार ही संवाद व विनयभाव है।कांग्रेस की इस बुरी पराजय के पीछे सही मायने में यही संवादहीनता घातक साबित हुयी है। अपने चुने हुए प्रधानमंत्री के कामों का अपयश आखिर आपके खाते में ही जाएगा। मनमोहन सिंह पर ठीकरा फोड़ने की कवायदें धरी रह गयीं और अंततः आखिरी दिनों का चुनाव अभियान ‘मां-बेटे की सरकार’ के खिलाफ जनादेश में बदल गया। यह साधारण नहीं है कि कांग्रेस संगठन व सरकार के समन्यव पर ध्यान नहीं दे पायी। पार्टी में तो पीढ़ीगत परिवर्तन हो रहे थे किंतु सरकार रामभरोसे चल रही थी। क्या ही अच्छा होता कि पार्टी की तरह सरकार भी एक पीढ़ीगत परिर्वतन से गुजरती। दूसरा चुनाव( 2009) जीतने के कुछ समय बाद कांग्रेस अपने प्रधानमंत्री को बदलकर एक संदेश दे सकती थी। सबसे बड़ा संकट यह है कि राहुल जिम्मेदारियां संभालने को तैयार नहीं थे और सरकार किसी को सौंपने का साहस भी उनका परिवार नहीं जुटा पाया। मनमोहन सिंह उनके लिए सबसे सुविधाजनक नाम थे, जिसका परिणाम आज सामने है। यह गजब था कांग्रेस संगठन तो आम आदमी की पैरवी में खड़ा था तो सरकार बाजार की ताकतों और भ्रष्टाचारियों के हाथों में खेल रही थी। आंदोलनों से निपटने की नादान शैली, अहंकार उगलती भाषा में बोलते वाचाल मंत्री और कुछ न बोलते प्रधानमंत्री- कांग्रेस पर भारी पड़ गए। बाबा रामदेव से लेकर अन्ना हजारे और न जाने कितने जनांदोलनों ने कांग्रेस के खिलाफ वातावरण को गहराने का काम किया। अहंकार में डूबी कांग्रेस ने अपने शत्रुओं को बढ़ाने में भी खास योगदान दिया। राहुल गांधी के सामने यह समय एक कठिन चुनौती लेकर आया है। उनके लिए संदेश साफ है कि सुविधा की राजनीति से और चयनित दृष्टिकोण से बाहर निकलकर वे कांग्रेस को एक आक्रामक विपक्ष के रूप में तैयार करें। कार्यकर्ताओं को मैदान में उतारें और खुद भी उतरें। दिल से बात करें और लिखा हुआ संवाद बंद करें। संगठन के मोर्चे पर खुद खड़ें हों और मैदान बहन प्रियंका गांधी के लिए खाली करें। कांग्रेस में नई पीढ़ी की आमद उन्होंने बढ़ाई है तो उन्हें अधिकार भी दें। जैसा कि देखा गया कि इस चुनाव में श्रीमती सोनिया गांधी की सीनियर टीम और राहुल गांधी की जूनियर टीम में एक गहरी संवादहीनता व्याप्त थी। अनुभव और जोश का तालमेल गायब था। एक टीम आराम कर रही थी तो दूसरी टीम मैदान में अपनी स्वाभाविक अनुभवहीनता से पिट रही थी। यह भी सही है कि एक चुनावों से कोई भी दल खत्म नहीं होता, इसे समझना है तो 1984 की भाजपा को याद करें जब उसकी दो सीटें लोकसभा में आयी थीं और 2014 में वह 282 सीटें लेकर सत्ता में वापस आयी है। एक सक्रिय और सार्थक प्रतिपक्ष की भूमिका कांग्रेस के लिए आज भी खाली पड़ी है।वहीं भारतीय जनता पार्टी के लिए यह चुनाव परिणाम एक ऐतिहासिक अवसर हैं। उसे इतिहास की इस घड़ी ने अभूतपूर्व बहुमत देकर देश के सपनों को सच करने की जिम्मेदारी दी है। इंदिरा गांधी के बाद नरेंद्र मोदी एक ऐसे नेता माने जा रहे हैं जो सूझबूझ, राजनीतिक इच्छाशक्ति और दृढ़ता की भावनाओं से लबरेज हैं। एक सफल नायक के सभी पैमानों पर वे गुजरात में सफल रहे हैं, चुनावी अभियान में भी वे अकेले ही सब पर भारी पड़े। अब सवा करोड़ हिंदुस्तानियों की आकांक्षाओं के वे प्रतिनिधि हैं। जनता का भरोसा बचाए और बनाए रखने की जिम्मेदारी मोदी, भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तीनों की है। क्योंकि इन तीनों के मिले- जुले वायदों और प्रामाणिकता के आधार पर ही जनता ने उन्हें अपना नेतृत्व करने का अवसर दिया है।संजय उवाच से (लेखक राजनीतिक विश्लेषक हैं, विचार निजी तौर पर लिखे गए हैं।)

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

एम पी में  98 लाख वोटर बढ़े

मध्यप्रदेश में वर्ष 2008 में तेरहवीं विधानसभा के लिए हुए निर्वाचन के मुकाबले इस साल के अंत में चौदहवीं विधानसभा के लिए होने जा रहे निर्वाचन में 97 लाख 94 हजार 764 अधिक मतदाता हिस्सा लेंगे। वर्ष 2008 में हुए विधानसभा चुनाव में मतदाता की संख्या 3 करोड़ 62 लाख 77 हजार 826 थी, जो अब 15 अप्रैल 2013 की स्थिति में 4 करोड़ 60 लाख 72 हजार 590 हो गई है।पिछले विधानसभा निर्वाचन में पुरुष मतदाता की संख्या एक करोड़ 91 लाख 40 हजार 177 अर्थात 52.76 प्रतिशत थी। वही महिला मतदाता की संख्या एक करोड़ 71 लाख 37 हजार 649 थी, जो कुल मतदाताओं का 41.24 प्रतिशत थी।इस साल होने वाले विधानसभा निर्वाचन में अभी की स्थिति के अनुसार 2 करोड़ 43 लाख 10 हजार 200 पुरुष तथा 2 करोड़ 17 लाख 61 हजार 67 महिला मतदाता एवं 1323 अन्य मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।उल्लेखनीय है कि वर्ष 2003 और 2008 में हुए विधानसभा निर्वाचन में विधानसभा क्षेत्र की संख्या 230 थी। इसके पूर्व अविभाजित मध्यप्रदेश में यह संख्या 320 थी। वर्ष 2003 के विधानसभा निर्वाचन में मतदाताओं की संख्या 3 करोड़ 79 लाख 36 हजार 518, वर्ष 1998 में 4 करोड़ 48 लाख 61 हजार 760, वर्ष 1993 में 4 करोड़ 2 लाख 12 हजार 489, वर्ष 1990 में 3 करोड़ 75 लाख 95 हजार 559 तथा वर्ष 1985 में 2 करोड़ 91 लाख 72 हजार 283 थी।वर्ष 2008 में सामान्य निर्वाचन क्षेत्र की संख्या 148, अनुसूचित जाति क्षेत्र की संख्या 35 तथा अनुसूचित जनजाति क्षेत्र की संख्या 47 थी। यही संख्या इस बार भी रहेगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

विकास की दौड़ में मध्यप्रदेश पीछे नहीं रहेगा

एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश को देश का नंबर एक राज्य बनाने का संकल्प लिया गया है। विकास की दौड़ में प्रदेश को किसी भी हालत में पीछे नहीं रहने दिया जायेगा। मुख्यमंत्री चौहान आज छतरपुर जिले के चंदला में जिला-स्तरीय लोक कल्याण शिविर एवं विकास कार्यो के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिये सिंचाई सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। किसानों को दिये जाने वाले कर्ज की ब्याज दर 18 प्रतिशत से घटाकर शून्य कर दी गयी है। केंद्र शासन द्वारा निर्धारित किये गये गेहूँ के समर्थन मूल्य पर सरकार द्वारा 150 रूपये बोनस के रूप में दिया जा रहा है। जून माह से जिले के प्रत्येक ग्राम में 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवायी जायेगी। उन्होंने आओ बनायें अपना मध्य प्रदेश के तहत जनता को अपने गाँवों के विकास में भागीदार बनने का संकल्प दिलाया। श्री चौहान ने जुलाई से चंदला में शासकीय महाविद्यालय प्रारंभ करवाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कन्याओं के पैर पूजन कर बेटी वाले दम्पत्तियों को सम्मानित किया और बालिकाओं को एनएससी वितरित की।मुख्यमंत्री ने कहा कि चंदला में सिंचाई सुविधाओं को बढ़ाने एवं केन नदी पर स्टॉपडेम के लिये सर्वे का कार्य तत्काल प्रारंभ करवाया जायेगा। उन्होंने केन-बेतवा परियोजना का परीक्षण कर सर्वेक्षण कार्य प्रारंभ करने की भी बात कही। प्रदेश के विकास के लिये पानी, सड़क, बिजली, रोजगार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को बढ़ाने के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।श्री चौहान ने कहा कि किसानों को अब हर माह बिजली बिल जमा करने की आवश्यकता नहीं है। किसानों को साल में एक बार ही 1200 रूपये प्रति हॉर्स पावर के हिसाब से जमा करवाना होंगे। उन्होंने कहा कि 28 फरवरी 2013 तक किसानों के जो बिजली बिल लंबित हैं, उन पर शत्-प्रतिशत् सरचार्ज माफ कर दिया गया है। साथ ही मूल बिल की आधी राशि सरकार देगी। उन्होंने कहा कि जून माह से गरीबों को 1 रूपये प्रति किलो गेहूँ एवं 2 रूपये प्रति किलो चावल उपलब्ध करवाया जायेगा। एक रूपये प्रति किलो आयोडीनयुक्त नमक उपलब्ध करवाया जायेगा। उन्होंने कहा कि जो गरीब जहाँ घर बनाकर रह रहे हैं उन्हें वहाँ पट्टे दिये जायेंगे।मुख्यमंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजना के तहत युवाओं को स्व-रोजगार स्थापित करने के लिये ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है। साठ वर्ष के उपर वाले बुजुर्गों को मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में तीर्थ-यात्राएँ करवाई जा रही हैं, जो निरंतर जारी रहेंगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

युवाओं से मध्यप्रदेश में उद्यम क्रांति का आव्हान

एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि गाँवों में बिजली और सड़क की आधारभूत सुविधाओं की सुलभता के बाद मध्यप्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थ-व्यवस्था को मजबूत बनायेगी। उन्होंने युवाओं का आव्हान किया कि वे मध्यप्रदेश में उद्यम क्रांति का श्रीगणेश करें। उनके लिये ही मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजना बनाई गई है। मुख्यमंत्री चौहान खंडवा जिले के पंधाना में किसान एवं विकास सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यक्रम में 61 करोड़ 33 लाख 53 हजार रूपये के 64 कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।मुख्यमंत्री ने किसानों की बहुप्रतीक्षित माँग को पूरा करते हुए छैगाँवमाखन क्षेत्र में सिंचाई और पेयजल के लिये उद्वहन सिंचाई का सर्वे करवाने की घोषणा की। नर्मदा परियोजना मुख्य नहर से उद्वहन सिंचाई योजना द्वारा छैगाँवमाखन विकासखण्ड की सिंचाई के लिये नहर लाई जायेगी। इस योजना से ग्रे-बेल्ट में आ चुके छैगाँवमाखन विकासखण्ड की लगभग 34 हजार हेक्टेयर जमीन सिंचित होगी तथा डेढ़ लाख ग्रामीण को पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में आम आदमी और किसानों के लिये जो कहा था वह कर दिखाया है। किसानों के लिये जीरो प्रतिशत ब्याज पर लोन, गेहूँ पर बोनस तथा आम आदमी को निःशुल्क दवाएँ ऐसे काम हैं, जिनसे सर्वहारा वर्ग को बड़ा सहारा मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से दस साल पहले की सरकार ने कभी आम आदमी और गाँवों के उत्थान के लिये गंभीरता से नहीं सोचा। हमारी सरकार ने गाँवों में समग्र विकास का कार्य आरंभ किया है। माताओं-बहनों के लिये हर घर में नल से जल प्रदाय की योजना बन गई है। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क और पंच-परमेश्वर योजना से गाँवों में आवागमन में सुविधा हो रही है। अब गाँवों में नाई, मोची, लुहार, कुम्हार जैसे परम्परागत व्यवसायों में भी कला-कौशल के प्रशिक्षण की शुरूआत कर व्यवसाय जमाने में सरकार आर्थिक मदद देगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति से प्रदेश को कृषि कर्मण पुरस्कार मिला। खेती की दशा तो सुधरी पर इसमें निर्भरता भी कम होनी चाहिये।श्री चौहान ने युवाओं से मध्यप्रदेश में उद्यम क्रांति का आह्वान कर घोषणा की कि जो भी युवा अपना उद्यम शुरू करेगा, उसे बैंक से लोन की गारंटी देने के लिये मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजना बनाई गई है। इस साल एक लाख युवाओं के उद्यम प्रारंभ करवाने का लक्ष्य है। श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में अब लघु उद्योगों की एक लहर शुरू होनी चाहिये और गाँव-गाँव में विभिन्न उत्पादक इकाइयाँ लगनी चाहिये। कार्यक्रम को जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री राजपाल सिंह तोमर, विधायक श्री अनारसिंह वास्कले, पूर्व सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान ने भी संबोधित किया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

प्रदेश के युवा उद्यमी बनें

सागर में 127 करोड़ की सिंचाई परियोजना का शिलान्यास मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के युवा उद्यमिता के गुण पैदा करें। युवा स्वयं का रोजगार स्थापित करने के साथ ही अन्य लोगों को भी रोजगार दें। श्री चौहान ने आज सागर की जनपद पंचायत केसली में 127 करोड़ लागत की सोनपुर मध्यम सिंचाई परियोजना का शिलान्यास कर रहे थे। श्री चौहान ने 400 करोड़ लागत के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजना का शुभारंभ भी किया। समारोह में वित्त मंत्री राघवजी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव, सांसद शिवराज सिंह लोधी और विधायक भानु राणा उपस्थित थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने के लिये गाँवों में छोटे-छोटे उद्योगों को प्रोत्साहन देगी। सरकार ऋण की गारन्टी लेने के साथ ही युवा उद्यमियों को प्रशिक्षण भी दिलायेगी। इसके अलावा 5 वर्ष तक ब्याज सब्सिडी भी दी जायेगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में परपंरागत लघु उद्योगों को स्थापित करवाया जायेगा। ग्रामीण कारीगरों को बेरोजगार नहीं होने दिया जायेगा। ऐसे कारीगरों को 50 हजार तक ऋण मुहैया करवाया जायेगा, जिस पर 10 हजार रुपये की छूट सरकार देगी।श्री चौहान ने कहा कि छोटे गाँवों में ग्रामीण हाट बनाई जायेंगी, जिसमें 7-8 दुकान होंगी। ये दुकानें कपड़ों पर प्रेस करने, बढ़ईगिरी, कुम्हारी, हेयर सैलून, मोची आदि कारीगरों की होंगी। इस प्रकार प्रदेश के लगभग 5 लाख कारीगर को उनके गॉँव में ही रोजगार मुहैया होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि देवरी क्षेत्र में 1000 प्रकरण मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजना में स्वीकृत करें। मुख्यमंत्री ने अटल ज्योति योजना के बारे में कहा कि सागर जिले में माह मई के अंत तक 24 घंटे बिजली देना शुरू कर दिया जायेगा।पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री भार्गव ने कहा कि केसली विकासखंड में इतनी बड़ी सिंचाई परियोजना मिली है। इससे इस सूखाग्रस्त क्षेत्र में फसल की पैदावार बढ़ेगी और खुशहाली आयेगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की महिलाओं ने स्वावलम्बन द्वारा हल्दी एवं दुग्ध उत्पादन शुरू किया है। इसमें 5000 महिलाओं को रोजगार मिला है।मुख्यमंत्री ने की घोषणाएँमुख्यमंत्री श्री चौहान ने देवरी क्षेत्र के लिये अनेक घोषणाएँ कीं। इनमें डेढ़ करोड़ रुपये लागत की जल आवर्धन योजना एवं नहरों के सर्वे प्रमुख हैं। उन्होंने 70 करोड़ 60 लाख की लागत की सूरजपुर जलाशय योजना को स्वीकृति दी। शालाओं का उन्नयन, केसली में आदिवासी बालक छात्रावास, केसली में कौशल विकास केन्द्र की स्थापना, छेवला देवरी क्षेत्र में नवीन औद्योगिक क्षेत्र, उच्च न्यायालय से स्वीकृति के पश्चात ए.डी.जे.कोर्ट शुरू करने तथा अगले शिक्षा सत्र से केसली में महाविद्यालय शुरू करने की घोषणा की।400 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजनमुख्यमंत्री ने समारोह में 400 करोड़ लागत के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया। इनमें 46 करोड़ रुपये के कार्यों का लोकार्पण तथा शेष का भूमि-पूजन शामिल है। उन्होंने सोनपुर मध्यम सिंचाई परियोजना का भूमि-पूजन भी किया। इस परियोजना से 7000 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई होगी तथा 35 ग्राम के 2305 कृषक लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण सड़कों, स्टाप डेम आदि के 13 करोड़ 9 लाख लागत के 28 निर्माण कार्यों के लिये शिलान्यास और लोकार्पण किये। मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजना के हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

रतलाम रौशन  हुआ अटल ज्योति से

मुख्यमंत्री ने दी सरकारी मेडिकल कॉलेज की सौगात एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और सांसद नितिन गडकरी ने आज रतलाम जिले में 24 घंटे बिजली दिए जाने के अटल ज्योति अभियान का शुभारंभ किया। इसी के साथ प्रदेश में 24 घंटे बिजली प्राप्त करने वाले जिलों में रतलाम आठवाँ जिला हो गया है। मुख्यमंत्री चौहान ने इस अवसर पर कहा कि वर्ष 2003 में प्रदेश की विद्युत उत्पादन क्षमता 2900 मेगावाट थी, जो अब बढ़कर 10 हजार 400 मेगावाट हो गई है। इसे अगले वर्ष तक 14 हजार मेगावाट किया जाएगा।श्री चौहान ने कहा कि अटल ज्योति अभियान पर अब तक 11 हजार करोड़ रूपए खर्च किए जा चुके हैं। अब किसानों को हर माह बिजली बिल जमा करने की परेशानी से मुक्ति मिलेगी क्योंकि अब उन्हें फ्लेट रेट 1200 रूपए प्रति हार्स पावर वार्षिक दर से सिंचाई के लिए विद्युत बिल का भुगतान करना होगा।सांसद नितिन गडकरी ने कहा कि अटल ज्योति अभियान चलाकर मध्यप्रदेश को जगमगाने और रोशन करने का ऐतिहासिक कार्य मुख्यमंत्री श्री चौहान एवं उनकी सरकार ने किया है। श्री गडकरी ने कहा कि प्रदेश में बिजली, पेयजल, सिंचाई, परिवहन एवं संचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुआ है।श्री नितिन गडकरी ने कहा कि प्रदेश की कृषि विकास दर आज 18.9 प्रतिशत है। प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों की पंक्ति में शुमार हो गया है। सकल घरेलू उत्पाद भी मध्यप्रदेश में 10.9 प्रतिशत है जबकि देश में 3.50 प्रतिशत के लगभग है। श्री गडकरी ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण,सामाजिक न्याय,बेटी बचाओ आदि हर क्षेत्र में मध्यप्रदेश ने तेजी से कार्य कर उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं।मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने रतलाम में शासकीय बजट से मेडिकल कॉलेज प्रारंभ करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि रतलाम को नमकीन उत्पादन के कलस्टर शहर के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने रतलाम नगर के विकास के लिए 19 करोड़ तथा जिले की सभी नगर पंचायत को एक-एक करोड़ रूपए स्वीकृत करने की घोषणा की।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान ने सभी नागरिकों को स्वर्णिम मध्यप्रदेश के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लेने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद का बजट 2 करोड़ से बढ़ाकर 60 करोड़ रूपए कर दिया गया है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नागरिकों से कहा कि विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बेरोजगार युवाओं को आत्म-निर्भर बनाने के उद्देश्य से एक अप्रैल से मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना लागू कर दी गई है। उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को शिक्षा ऋण पर गारंटी प्रदेश सरकार दे रही है।ऊर्जा मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने बताया कि अटल ज्योति अभियान का प्रदेश के सात जिलों में अब तक शुभारंभ हो चुका है। आज से आठवें जिले के रूप में रतलाम में भी 24 घंटे बिजली की आपूर्ति की सुविधा जिले के नागरिकों को मिलने लगेगी। प्रदेश में बिजली उत्पादन एवं वितरण के लिए 25 हजार करोड़ रूपए की राशि खर्च की गई है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

प्रदेश में  विकास के अहम फैसले

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई राज्य मंत्रि-परिषद की बैठक में प्रदेश में अधोसंरचना विकास को गति देने के लिये अहम फैसले हुए हैं। इनमें सड़क, बिजली, सिंचाई तथा नई तहसीलों के निर्माण और उनके लिये जरूरी अमले की मंजूरी जैसे निर्णय शामिल हैं।सिंचाई परियोजनाओं को प्रशासकीय मंजूरीमंत्रि-परिषद की बैठक में 340 करोड़ 62 लाख लागत की तीन नई सिंचाई परियोजनाओं को प्रशासकीय मंजूरी दी गई है। साथ ही 1130 करोड़ 50 लाख की लागत की तीन अन्य सिंचाई परियोजनाओं को पुनरीक्षित स्वीकृति दी गई है। जिन 3 नई सिंचाई परियोजनाओं को आज प्रशासकीय मंजूरी दी गई है, उनमें छिन्दवाड़ा जिले की मोहगाँव लघु सिंचाई परियोजना के लिये 83.33 करोड़, देवास जिले की दतूनी मध्यम सिंचाई परियोजना के लिये 174.55 करोड़ और छतरपुर जिले की तरपेड़ मध्यम सिंचाई परियोजना के लिये 82.74 करोड़ रुपये की मंजूरी शामिल है।।बीओटी योजना में तीन नये सड़क मार्गों का निर्माणबीओटी (टोल + एन्यूटी) योजना में मध्यप्रदेश रोड डेव्हलपमेंट कार्पोरेशन के माध्यम से 208.62 किलोमीटर लम्बे सड़क मार्गों के निर्माण के लिये 473 करोड़ 71 लाख रुपये की मंजूरी मंत्रि-परिषद ने दी है। इनमें उज्जैन सिंहस्थ बायपास मार्ग, दमोह-कटनी मार्ग और टीकमगढ़ (धजरई)-जतारा-पलेरा-नौगाँव मार्ग शामिल हैं। इन मार्गों का निर्माण आगामी दो से ढाई वर्ष की अवधि में पूरा किया जायेगा।उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ की तैयारियों के सिलसिले में बीओटी (टोल + एन्यूटी) योजनांतर्गत 94.30 करोड़ लागत से 14.29 किलोमीटर लम्बे उज्जैन सिंहस्थ बायपास मार्ग के निर्माण के प्रस्ताव को राज्य मंत्रि-परिषद ने मंजूरी दी है। इसमें निजी निवेशकर्ता को टोल संग्रहण के अधिकार दिये जायेंगे तथा हर 6 माह में एन्यूटी की राशि का भुगतान भी किया जायेगा। यह देश में एक अभिनव योजना है। इस परियोजना में निर्माण अवधि सहित कन्सेशन अवधि 15 वर्ष है। एन्यूटी की राशि को निविदा का आधार रखा गया है। निजी निवेशकर्ता को सम्पूर्ण कन्सेशन अवधि में पूर्व निर्धारित मापदण्डों के अनुसार मार्ग का निर्माण करना होगा और उसके संधारण की जिम्मेदारी भी वहन करना होगी। इस पहल से एक उच्च कोटि का सड़क मार्ग दीर्घावधि तक आम लोगों को आवागमन सुविधाओं के लिये उपलब्ध होगा। इस मार्ग पर दूरी के अनुसार टोल दरें रहेंगी। प्रदेश में बनेंगी तीन नई तहसीलमंत्रि-परिषद ने मध्यप्रदेश में तीन नई तहसील बनाने का फैसला लिया है। इनमें पन्ना जिले में सिमरिया, सीधी जिले में बहरी और विदिशा जिले में पठारी शामिल हैं। प्रत्येक नई तहसील के लिये जरूरी अमले की व्यवस्था को भी मंजूरी दी गई।प्रदेश में दो नये पवित्र क्षेत्र घोषित करने का निर्णय आज लिया गया। इनमें नरसिंहपुर जिले के करेली तहसील के अंतर्गत राजस्व निरीक्षण मण्डल बरमान के अंतर्गत आने वाले छिड़ावा घाट (सीढ़ी घाट) स्थल, सतधारा घाट और दीपा का मंदिर क्षेत्र शामिल हैं। इसी तरह जबलपुर स्थित ग्वारीघाट को भी पवित्र क्षेत्र घोषित करने का निर्णय लिया गया है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

आपदा प्रभावित किसानों की राहत राशि में वृद्धि

मध्यप्रदेश में प्राकृतिक आपदा में हुई फसलों की क्षति तथा पालतू पशु पक्षियों की मृत्यु पर राहत राशि बढ़ायी गयी है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने संभागीय आयुक्तों, कलेक्टरों को निर्देश दिये कि वे ओला प्रभावित किसानों को बढ़ी हुई राहत राशि तत्काल उपलब्ध करायें। वे भोपाल मंत्रालय में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कमिश्नर, कलेक्टर से चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने आज पाँच जिलों में ओला प्रभावित गाँवों का दौरा किया और किसानों से चर्चा की। ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव, मुख्य सचिव आर.परशुराम और विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।उल्लेखनीय है कि हाल ही में ओलावृष्टि से 31 जिलों के 2 लाख 48 हजार किसानों कि फसलों को नुकसान हुआ है। फसल नुकसान का प्रारंभिक आंकलन 893 करोड़ रूपये है।मुख्यमंत्री ने पशुओं की क्षति होने पर 16 हजार 500 रूपये राहत राशि देने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्याज आलू मसाले और ईसबगोल के नुकसान पर भी 25 हजार प्रति हेक्टेयर राशि दी जायेगी।पहले इसबगोल राजस्व पुस्तक परिपत्र में शामिल नहीं थी। बढ़ी राहत राशि फरवरी 2013 से प्रभावी मानी जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन किसानों की पूरी फसलें खराब हो गई हैं यदि वे चाहे तो उन्हें अगले चार माह के लिये बीपीएल दर पर खाद्यान्न उपलब्ध कराया जायेगा। मुख्यमंत्री ने संभागायुक्तों और कलेक्टरों को इसके लिये व्यवस्थाएँ करने के निर्देश दिये हैं।मुख्यमंत्री ने गेहूँ, चना आदि फसलों के 50 प्रतिशत से ज्यादा नुकसान होने पर 15 हजार रूपये प्रति हेक्टेयर के हिसाब से राहत देने के निर्देश दिये हैं। ऐसे किसानों को राहत के लिये उनका अल्प कालीन ऋण मध्यकालीन ऋण में बदला जायेगा।मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टरों और कमिश्नरों को राहत वितरण के लिये समय बद्ध कार्यक्रम बनाने के निर्देश देते हुये कहा कि फसल नुकसान का सर्वेक्षण जल्दी पूरा करें और प्रकरण बनाये। उन्होंने बताया कि ओला प्रभावित क्षेत्रों के किसानों के बिजली बिल माफ कर दिये गये हैं। राहत राशि वितरण में तेजी लाने के लिये तहसीलदारों के माध्यम से वितरण की व्यवस्था की जा रही है। अब तक प्रभावित जिलों को 169 करोड़ रूपये की राहत राशि जारी की जा चुकी है।मुख्यमंत्री ने कहा कि सब्जियों को हुये नुकसान का आंकलन कर राहत राशि जारी की जाये। पान की फसल के नुकसान में 30 हजार रूपये प्रति हेक्टेयर राहत राशि देने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने गर्मी के मौसम में ली जाने वाले सफलों के तैयारी के संबंध में और पर्याप्त बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। श्री चौहान ने कहा कि प्रभावित किसानों को तीसरी फसल के लिये मानसिक रूप से संबल और सहयोग देने की आवश्यकता है। फसल नुकसान एक संवेदनशील विषय है। राज्य सरकार किसानों साथ खड़ी है।मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रभावित किसानों को ज्यादा से ज्यादा राहत दिलाने के लिये कृषि बीमा योजना का पूरा लाभ दिलायें और उनके बीमा प्रकरण बनाने का काम पूरी प्रशासनिक दक्षता के साथ करे। उन्होंने हरदा जिले का उदाहरण देते हुये कहा कि प्राथमिक दक्षता और सतर्कता के कारण किसानों को 130 करोड़ रूपये की कृषि बीमा राशि उपलब्ध हुई। यह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि फसल कटाई प्रयोग की प्रतीक्षा न करते हुये प्रभावित खेतों का फोटो ग्राफी और वीडियोग्राफी करें ताकि कृषि बीमा की लेने का दावा मजबूत हो। इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिता के साथ पूरा करने के निर्देश दिये।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

देश के विकास में मध्यप्रदेश का योगदान महत्वपूर्ण

सूक्ष्म एवं लघु उद्यम सम्मेलन में मुख्यमंत्री चौहान मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा है कि देश के विकास में मध्यप्रदेश महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। अब मध्यप्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में से एक है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गतिशील बनाने के लिये बड़े उद्योगों के साथ लघु और कुटीर उद्योगों का जाल बिछाया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज यहां संभागीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस मौके पर पांचवी एमपीएक्सपोर्टेक का शुभारंभ भी किया।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि आज प्रदेश की कृषि विकास दर 18.9 प्रतिशत है, जबकि देश की विकास दर 3 प्रतिशत है। मध्यप्रदेश की विकास दर 11.98 प्रतिशत है, जबकि देश की विकास दर 5 प्रतिशत है। इस तरह देश के विकास में मध्यप्रदेश का उल्लेखनीय योगदान है। प्रदेश के विकास में लघु और मध्यम उद्योगों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सम्मेलन के दौरान किए गए करारनामों को वचन पत्र मानकर राज्य शासन कार्रवाई करेगा। इन्दौर में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट में किए गए एम.ओ.यू. में से 90 प्रतिशत में निवेशको को भूमि आवंटित की जा चुकी है।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि प्रदेश में पिछले नौ वर्षों में सिंचाई क्षमता साढ़े 7 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 25 लाख हेक्टेयर तक पहुंचायी गयी है। गांवों में आगामी मई के अंत 24 घंटे बिजली दी जायेगी। उन्होंने कहा कि लघु उद्योगो से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जायेगा। लघु उद्योगों पर दोहरे कर का बोझ नहीं आने दिया जायेगा। हम मध्यप्रदेश के युवाओं में उद्यमिता का भाव पैदा करना चाहते हैं। उसके लिये मुख्यमंत्री स्व रोजगार योजना शुरू की गयी है। जिसमें युवाओं द्वारा उद्योग स्थापित करने के लिये 25 लाख रूपये तक के ऋण की गारंटी राज्य सरकार देगी, साथ ही 5 वर्ष तक 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान भी राज्य सरकार देगी। उन्होंने कहा कि हर बड़े गांव मे एक छोटा बाजार विकसित किया जायेगा। कारीगरों को प्रशिक्षण देने का काम बड़े पैमाने पर किया जायेगा। प्रदेश में स्किल डेवलपमेंट का व्यापक कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके तहत प्रदेश में 113 कौशल विकास केन्द्र शुरू किए गए हैं, 200 और खोले जा रहे है।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बायर्स सेलर्स मीट अब हर साल होगी, अगले वर्ष इसका आयोजन आठ और नौ मार्च को किया जायेगा। प्रदेश के लघु उद्यमियों द्वारा तैयार किये गये उत्पादों की ब्रांडिंग में सरकार मदद करेगी। गुणवत्ता पूर्ण उत्पादों से बाजार में स्थान बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हार्टिकल्चर और फ्लोरी कल्चर में व्यापक संभावनाएं हैं। कृषि पर आधारित खाद्य प्रसंस्करण उद्योगो को प्रदेश में प्रोत्साहित किया जा रहा है।वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि वर्ष 2014 में मध्यप्रदेश पावर सरप्लस वाला प्रदेश होगा। मध्यप्रदेश में आगामी दस साल की विकास योजना बनायी गयी है। प्रदेश के विकास में लघु और मध्यम उद्योगों की भूमिका महत्वपूर्ण है। कृषि क्षेत्र में देश की प्रगति में मध्यप्रदेश का महत्वपूर्ण योगदान है। इन्दौर में सम्पन्न ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट में किये गये 117 एम.ओ.यू. में से 104 में भूमि आवंटित की जा चुकी है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

रेल्वे बजट में मध्यप्रदेश की उपेक्षा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि रेल बजट में मध्यप्रदेश की उपेक्षा हुई है। बजट मध्यप्रदेश के संदर्भ में अत्यंत निराशाजनक है। वर्ष 2012-13 के रेल बजट में गेज कन्वर्जन, नवीन रेल्वे लाइन निर्माण के लक्ष्य थे उन्हें भी पुनरीक्षित करते हुये कम कर दिया गया है।श्री चौहान ने रेल्वे बजट पर प्रतिक्रिया करते हुये कहा है कि रेल्वे में जिस प्रकार भविष्य के विस्तार को देखते हुये पूंजी निवेश की आवश्यकता है उस पर ध्यान नहीं दिया गया।श्री चौहान ने बजट में मेकेनाइज्ड मोटर बोगीस रिपेरिंग यूनिट मिसरोद और रतलाम में कौशल उन्नयन प्रशिक्षण केन्द्र खोले जाने के प्रस्ताव का स्वागत किया पर मध्यप्रदेश की अपेक्षाओं और जरूरतों की तरफ ध्यान नहीं दिये जाने पर निराशा व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि भोपाल से प्रारंभ होने वाली कोई भी नवीन रेल प्रस्तावित नहीं की गयी। प्रदेश की माँग थी कि भिण्ड-इटावा लाइन को शीघ्र पूर्ण किया जाये। ग्वालियर-श्योपुरकला के मध्य ब्रॉडगेज लाइन, ग्वालियर-पूना रेल, ग्वालियर में रेल कोच निर्माण की फैक्ट्री, झांसी-लखनऊ इंटरसिटी का ग्वालियर तक विस्तार, अनारक्षित कोच की संख्या को बढ़ाने, इंदौर-पटना एक्सप्रेस को दरभंगा तक बढ़ाने तथा इंदौर-महू रेल लाइन के विद्युतीकरण जैसी महत्वपूर्ण माँगें पूरी नहीं की गयी |

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मध्यप्रदेश में शिक्षकों के वेतन बढे

मध्यप्रदेश शासन ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अंतर्गत कार्यरत अध्यापक संवर्ग को एक अप्रैल, 2013 से संशोधित वेतन बेण्ड एवं संवर्ग वेतन स्वीकृत किया है। साथ ही उन्हें नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता भी दी गई है।आदेश के अनुसार वरिष्ठ अध्यापक को 4500-25000 वेतन बेण्ड और 1900 रुपये संवर्ग वेतन दिया जायेगा। अध्यापक को 4500-25000 वेतन बेण्ड तथा 1650 संवर्ग वेतन और सहायक अध्यापक को 4500-25000 वेतन बेण्ड और 1250 रुपये संवर्ग वेतन दिया जायेगा। अध्यापकों को एक अप्रैल, 2013 की स्थिति में नवीन वेतन बेण्ड में वेतन नियमन की विधि के अनुसार वर्तमान में प्राप्त हो रहे मूल वेतन में 1.62 गुना वृद्धि कर नवीन मूल वेतन प्राप्त होगा, जिसे अगले 10 रुपये पूर्णांक में पूर्णांकित किया जायेगा। नवीन वेतन बेण्ड में वेतन की गणना किये जाने पर वेतन एवं संवर्ग वेतन का 72 प्रतिशत महँगाई भत्ता दिया जायेगा।वरिष्ठ अध्यापक की वेतन नियमन तालिका निम्नानुसार होगीस.क्र.वर्तमान मूल वेतनमूल वेतन का 1.62 गुणानवीन वेतन बैंड में मूल वेतन (अगले 10 रुपये के पूर्णांक में)संवर्ग वेतनमहँगाई भत्तानवीन वेतन बैंड में महँगाई भत्ते सहित कुल परिलब्धि 150008100810019007200172002517583848390190074091769935350866786701900761018180455258951896019007819186795570092349240190080211916165875951895201900822219642760509801981019008431201418622510085100901900863320623964001036810370190088342110410657510652106601900904321603अध्यापक की वेतन नियमन तालिका निम्नानुसार होगीस.क्र.वर्तमान मूल वेतनमूल वेतन का 1.62 गुणानवीन वेतन बैंड में मूल वेतन (अगले 10 रुपये के पूर्णांक में)संवर्ग वेतनमहँगाई भत्तानवीन वेतन बैंड में महँगाई भत्ते सहित कुल परिलब्धि140006480648016505854139842412566836690165060051434534250688568901650614914689443757088709016506293150335450072907290165064371537764625749375001650658815738747507695770016506732160828487578987900165068761642695000810081001650702016770105125830383101650717117131 सहायक अध्यापक की वेतन नियमन तालिका निम्नानुसार होगीस.क्र.वर्तमान मूल वेतनमूल वेतन का 1.62 गुणानवीन वेतन बैंड में मूल वेतन (अगले 10 रुपये के पूर्णांक में)संवर्ग वेतनमहँगाई भत्तानवीन वेतन बैंड में महँगाई भत्ते सहित कुल परिलब्धि130004860486012504399105092310050225030125045221080233200518451901250463711077433005346535012504752113525340055085510125048671162763500567056701250498211902736005832584012505105121958370059946000125052201247093800615661601250533512745103900631863201250545013020वेतन वृद्धि की गणना एवं तिथिः- नवीन वेतन बेण्ड में वेतन वृद्धि की गणना के लिये वेतन बेण्ड में वेतन एवं संवर्ग वेतन का 3 प्रतिशत जोड़कर अगले 10 रुपये में पूर्णांकित कर वेतन बेण्ड में वेतन निर्धारित किया जायेगा। एक अप्रैल, 2013 को वेतन निर्धारण होने के फलस्वरूप सभी अध्यापक संवर्ग के अध्यापकों की आगामी वेतन वृद्धि एक अक्टूबर, 2013 होगी।क्रमोन्नति पर वेतन निर्धारणः- क्रमोन्नति प्राप्त होने की स्थिति में वेतन बेण्ड में वेतन (संवर्ग वेतन को छोड़कर) का 3 प्रतिशत जोड़कर अगले 10 रुपये में पूर्णांकित कर मूल वेतन एवं बढ़ा हुआ संवर्ग वेतन दिया जायेगा।पदोन्नति पर वेतन निर्धारणः- पदोन्नति की स्थिति में वेतन बेण्ड में वेतन तथा वर्तमान में प्राप्त संवर्ग वेतन का 3 प्रतिशत जोड़कर अगले 10 रुपये में पूर्णांकित कर वेतन बेण्ड में वेतन निर्धारित किया जायेगा और बढ़ा हुआ संवर्ग वेतन दिया जायेगा।नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठताअध्यापक संवर्ग में संविदा शाला शिक्षकों को वर्तमान में 3 वर्ष की सेवा के बाद अध्यापक संवर्ग में नियमित किया जाता है। इस दृष्टि से संविदा शिक्षक का कार्यकाल एक प्रकार से परिवीक्षाधीन का है। इसके बाद उसे अध्यापक संवर्ग में नियमित किया जाता है। संविदा शाला शिक्षकों को उनकी नियुक्ति दिनांक से अध्यापक संवर्ग में वरिष्ठता का लाभ परिवीक्षाधीन अवधि को मानते हुए किया जाता है। अब अध्यापक संवर्ग में संविदा शाला शिक्षक को नियुक्ति दिनांक से नियम में उल्लेखित योग्यता एवं अन्य शर्तों की पूर्ति करने पर वरिष्ठता का लाभ पदोन्नति एवं क्रमोन्नति के लिये प्राप्त होगा। इसके लिये नियमों में भूतलक्षी प्रभाव से संशोधन किया जायेगा।आयु सीमा में छूटपंचायतें तथा नगरीय निकाय स्वायत्तशासी संस्थाओं के अंतर्गत आते हैं। इन संस्थाओं के कर्मचारियों को राज्य शासन की सेवा में सीधी भर्ती के लिये 45 वर्ष की अधिकतम आयु सीमा निर्धारित की गई है। अध्यापक संवर्ग पंचायत/नगरीय निकाय के कर्मचारी हैं, अतः सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा लोक सेवा आयोग की सीधी भर्ती के पदों पर नियुक्ति के लिये निर्धारित आयु सीमा में दी गई छूट इन्हें भी प्राप्त होगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

प्रदेश को केन्द्र द्वारा जे.एन.यू.आर.आर.एम. के प्रथम चरण में 500 करोड़ जारी होंगे

मध्यप्रदेश को केन्द्र सरकार द्वारा जे.एन.यू.आर.आर.एम. के प्रथम चरण में 500 करोड़ की राशि जारी की जायेगी। राज्य सरकार इसके लिए 25 परियोजनाओं की डी.पी.आर. केन्द्र सरकार को शीघ्र ही भेजेगी। यह जानकारी आज नई दिल्ली में मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन और विकास मंत्री बाबूलाल गौर ने केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री श्री कमलनाथ से मुलाकात करने के बाद दी।श्री गौर ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार जे.एन.यू.आर.आर.एम. में आने वाली परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट केन्द्र सरकार को एक सप्ताह के अंदर भेज देगी जिससे कि यह राशि इसी वित्तीय वर्ष में जारी हो सके और राज्य सरकार को विभिन्न परियोजनाओं का शीघ्र लाभ मिल जाये। श्री गौर ने बताया कि केन्द्र द्वारा जारी राशि में राज्य सरकार के नगरीय प्रशासन और विकास विभाग की लंबित परियोजनाओं को भी शामिल किया गया है।श्री गौर ने जानकारी दी कि जे.एन.यू.आर.आर.एम. के तहत लगभग 60 प्रस्ताव की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट केन्द्र के पास भेजी जानी है। इसमें से 25 प्रस्ताव को शीघ्र ही भेजा जायेगा। इन प्रस्ताव में मुख्यतः 121 करोड़ की भोपाल की बी.आर.टी.एस. परियोजना, बड़े तालाब के विकास (लेक फ्रंट डेव्हलपमेंट) योजना, कोलार पेयजल योजना, रीवा की जल-मल परियोजना, राष्ट्रीय अभिशासन एवं प्रशिक्षण संस्थान भोपाल की स्थापना और सिंहस्थ 2016 के लिए अनुदान आदि शामिल हैं।केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री कमलनाथ ने श्री गौर को प्रदेश के विकास में केन्द्र सरकार के सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रदेश के प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन और विकास एस.पी.एस. परिहार और केन्द्र सरकार के शहरी विकास मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

कटनी में हवाई पट्टी और टेक्सटाईल हब बनाया जायेगा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मई माह से प्रदेश के सभी घरों में 24 घंटे और सिंचाई के लिये 8 घंटे बिजली मिलने लगेगी। मुख्यमंत्री कटनी में 33 करोड़ 53 लाख रुपये की लागत से खिरहनी फाटक रेलवे क्रासिंग पर बने ओव्हर ब्रिज का उद्घाटन कर रहे थे। कटनी जिले के प्रभारी एवं किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया मौजूद थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि कटनी में हवाई पट्टी बनाने के लिये जरूरी राशि स्वीकृत कर दी गई है। उन्होंने कहा कि कटनी में टेक्सटाईल हब बनाने के लिये सभी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने जिले में सड़कों और नालियों के निर्माण के लिये 18 करोड़ की राशि स्वीकृत करने की जानकारी भी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जबलपुर जिले से ग्रामीण क्षेत्र में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की शुरूआत हो चुकी है।मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को स्व-रोजगार के लिये बैंक से ऋण लेने पर गारंटी राज्य सरकार देगी। शीघ्र ही बैंकों से एम.ओ.यू. हस्ताक्षरित किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व-रोजगार एवं उद्योग-धंधों के लिये युवाओं को प्रशिक्षण तथा काउंसलिंग का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश द्वारा कृषि के क्षेत्र में 18.91 प्रतिशत वृद्धि दर हासिल करने पर भारत सरकार ने कृषि कर्मण अवार्ड से सम्मानित किया है। राज्य शासन की नीतियों की वजह से यह उपलब्धि हासिल हो पायी है।मुख्यमंत्री ने कहा कि झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले परिवारों के लिये कम लागत वाले आवास निर्माण की योजना पर अमल किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी नागरिकों के लिये शासकीय औषधालयों में निःशुल्क दवा वितरण की योजना क्रियान्वित की है। मुख्यमंत्री ने बताया कि बुजुर्गों के लिये अंत्योदय राशन कार्ड पर राशन उपलब्ध करवाने तथा मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के अंतर्गत निराश्रित बुजुर्गों को भी भोजन करवाने के निर्देश दिए गए हैं।समारोह को सांसद श्री जितेन्द्र सिंह बुंदेला और विधायक श्री गिरिराज किशोर पोद्दार ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में बड़वारा विधायक श्री मोती कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री क्रांति चौधरी, पूर्व विधायक श्रीमती अलका जैन सहित जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

गाँव के विकास में हो सहकारिता का उपयोग

एन.सी.डी.सी. के स्वर्ण जयंती समारोह में सहकारिता मंत्री बिसेन एमपी के सहकारिता मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने कहा है कि सहकारिता का उपयोग खेती-किसानी तक ही सीमित न रहे, बल्कि इसका उपयोग गाँव और किसान के समग्र विकास में किए जाने की जरूरत है। सहकारिता मंत्री बिसेन ने भोपाल में राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह में छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, दमन एवं दीव राज्यों के सहकारिता से जुड़े अधिकारी मौजूद थे।सहकारिता मंत्री बिसेन ने कहा कि मध्यप्रदेश ने देश भर में कृषि उत्पादन के क्षेत्र में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। प्रदेश की कृषि विकास दर 18 प्रतिशत से अधिक है। ऐसे माहौल में सहकारी संस्थाओं की मजबूती के लिए प्रभावी प्रयास किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि एन.सी.डी.सी. कृषि के साथ-साथ इससे जुड़े अन्य क्षेत्र पशुपालन, मत्स्य-पालन, सौर एवं पवन ऊर्जा, शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन जैसे क्षेत्रों में उपलब्ध करवाने की पहल करे। श्री बिसेन ने अधिकारियों से इसके लिए व्यापक परियोजना तैयार किए जाने के लिए भी कहा। सहकारिता मंत्री श्री बिसेन ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के 4,500 से अधिक प्राथमिक कृषि सहकारी साख संस्थाओं को गोदाम निर्माण के लिए निःशुल्क भूमि उपलब्ध करवाए जाने का निर्णय लिया है। प्रदेश में एन.सी.डी.सी. के सहयोग से 300 गोदाम बनाये जाने के लिए एम.ओ.यू. किया है।सहकारिता मंत्री बिसेन ने कहा कि केन्द्र सरकार की ओर से सहकारी संस्थाओं को दी जाने वाली आर्थिक मदद में 20 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। इसे 50 प्रतिशत तक किए जाने की जरूरत है। उन्होंने एन.सी.डी.सी. से भी ब्याज दर में कमी करने का अनुरोध किया।एन.सी.डी.सी. के प्रबंध संचालक सी.बी. पालीवाल ने बताया कि भारत में सहकारिता की मजबूती के लिए इस दशक को सहकारिता दशक के रूप में मनाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि विश्वव्यापी मंदी के दौर के बावजूद भी सहकारी संस्थाओं पर इसका कम असर देखा गया। उन्होंने कहा कि देश भर में सहकारिता के माध्यम से 2 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार मिल रहा है। उन्होंने प्रदेश में अन्य क्षेत्रों में भी सहकारिता का व्यापक उपयोग किए जाने की आवश्यकता बताई। रजिस्ट्रार एवं आयुक्त सहकारिता श्री मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में 30 हजार सहकारी संस्थाएँ काम कर रही हैं। इन्हें और बढ़ाये जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 100 बहुउद्देश्यीय किसान केन्द्र प्रारंभ किए जा रहे हैं। इन केन्द्रों के माध्यम से किसानों को हर तरह की सहायता उपलब्ध करवायी जाएगी। आयुक्त ने कहा कि प्रदेश में एन.सी.डी.सी. के माध्यम से वर्तमान में 38 जिलों में योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का विस्तार शेष जिलों में भी किया जाएगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

पाँच  महीने राजनेताओं के लिए भारी

शनि-राहु दोनो एक साथ रहेगे वक्री ज्योतिषाचार्य पंडित धर्मेन्द्र शास्त्री राहू तो हमेशा वक्री रहते है लेकिन इस बार 147वर्षों बाद ऐसा संयोग बन रहा है, जब तुला राशि में शनि व राहु एक साथ वक्री रहेंगे 140 दिन के लिए वक्री रहेंगे। सूर्य से शनि नवम् स्थान पर होने से कुटिल गति से वक्री होंगे और 13 अप्रेल को जेसे ही सूर्य मेष में आयेंगे एवं शनि तुला में होंगे दोनों ही ग्रह उच्च के होकर एक दूसरे से सप्तम हो जाने पर शनिदेव अतिवक्री हो जायेंगे शनिदेव अपनी उच्च राशि तुला में वक्री हो जाने के कारण अत्याधिक शक्तिशाली हो जायेंगे एवं 8 जुलाई 2013 मार्गी जायेंगे। पूर्व में शनि-राहु की युति तुला राशि में 1865 में 147 वर्ष पूर्व बनी थी। इसके बाद 2161 में 149वर्षों बाद बनेगी। अन्य राशियों में शनि-राहु की युति होती रहती है, किंतु तुला में इस युति का वक्री होना दुर्लभ योग होता है भारतीय राजनीति में उलटफेर की संभावनाएं बनेगी। ईमानदारी से कार्य करने वाले लोगों को ही विजय प्राप्त होगी। प्राकृतिक प्रकोप का भी भय बना हुआ है! शनिदेव अपनी उच्च राशि तुला में है लेकिन जैसे ही अपने पिता सूर्यदेव से नवम या दशम भाव में होने से कुटिल गति व सप्तम्, अष्टम होने पर अतिवक्री हो जाते है। वैसे तो शनि प्रतिवर्ष वक्री होते हे लेकिन राहू के साथ शनिदेव वक्री, अतिवक्री होकर अपने चरम पर जायेगे इस कारण देश दुनिया पर इनका व्यापक प्रभाव होगा। केन्द्र सरकार पर संकट आ सकता है साथ ही व्यापकारिक क्षेत्र में लोहा तेल काली वस्तुओं में गिरावट आ सकती है। राजनेताओं में मतभेद उत्पन्न होंगे। मौसम खराब रहेगा! बारह राषियों पर वक्री शनि $राहू का प्रभाव:- मेष- आर्थिक लाभ स्वजनों से विवाद तुला- दुर्घटना मानसिक कष्टवृषभ - चिन्ता, क्लेष एवं बीमारी वृष्चिक- सन्तान से कष्ट एवं अनायास खर्चमिथुन- कर्ज, अपमान एवं मानसिक कष्ट धनु - धनलाभ एवं धार्मिक यात्राकर्क - विवाद अचानक खर्च की अधिकता मकर - सिर नैत्र में विकार, रोग में वृद्धिसिंह पद हानि, अपयष कुम्भ मानसिक तनाव कार्य में अवरोधकन्या- मन में अशान्ति हृदय रोग मीन - स्वास्थ्य में कमजोरी, चिन्ता शनिवार सांयकाल पीपल के पास सरसों के तेल का चार बत्ती वाला दीपक जलावें महामृत्यून्जय मंत्र का जाप करें। काले कपड़े में काले उड़द लोहा तेल शनिवार को अपने ऊपर से 21 बार उतारकर दान करें। गरीबों को शनिवार को सांयकाल इमरती खिलावें। शनिदेव की पूजा आरधना करें।40 दिन सूर्य देव से पीडित रहेंगे शनि राहू सूर्यदेव वेसे तो शनि के पिता है लेकिन दोनो आपस में एक दूसरे के कट्टर शत्रु है एवं दोनों की एक दूसरे से विपरित भी है सूर्य दिन के स्वामी एवं प्रकाष के प्रतीक है तो शनि रात्री एवं अन्धकार के प्रतीक है इसलिए जब जब सूर्य से शनि प्रथम अर्थात सूर्य$षनि एक ही राषि में हो तो शनिदेव अस्त हो जाते क्योंकि शनि के अन्दर सूर्यदेव का तेज वहन करने की क्षमता नहीं है इसी कारण शनि अपनी चाल बदलकर वक्री, अतिवक्री, शीघ्रगामी, मन्दाचारी एवं कुटिल गति वाले हो जाते है। इस कारण उनके स्वभव में उग्रता और बढ़ जाती है इस बार मकर के सूर्य से मिथुन के सूर्य तक लगातार 140 दिनों तक सूर्यदेव की गिरफ्त में रहकर शनि पीढ़ीत रहेंगे। एैसा इससे शनिदेव कूटिल गति से वक्री, अतिवक्री एवं पुनः वक्री हो जायेंगे। इससे देष एवं प्रदेष की राजनीति प्रभावित होती, कई दिग्गज अपने पद से पदच्युत हो जायेंगे। यह छ माह का समय केन्द्र सरकार के लिए भी महत्वपूर्ण एवं निर्णायक रहेगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मध्यप्रदेश मे सभी 230 विधानसभा क्षेत्र में बेस लाईन सर्वे होगा

सर्वे के लिए आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग बना नोडल एजेंसी भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रदेश के सभी 230 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में बेस लाईन सर्वे करवाया जायेगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम 50 और अधिक से अधिक 75 मतदाताओं का बेस लाईन सर्वे होगा। सर्वे करवाने के लिये आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय को नोडल एजेंसी बनाया गया है। यह निर्णय हाल में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में एक बैठक में लिया गया। बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री एस.एस. बंसल तथा आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय के अधिकारी उपस्थित थे।बेस लाईन सर्वे के लिए प्रत्येक विधानसभा में मतदान केन्द्रों का चयन एट रेण्डम आधार पर किया जायेगा। जिला सांख्यिकी अधिकारी 10-10 मतदान केन्द्र का चयन करेंगे। इन मतदान केन्द्रों की मतदाता-सूची से 5 से 10 मतदाता का चयन एट रेण्डम किया जायेगा। ऐसे मतदाताओं के नाम प्रगणक (सर्वेयर) को दिये जायेंगे। प्रगणक उन मतदाताओं से सम्पर्क कर निर्धारित फार्म, प्रश्नावली भरवायेंगे। आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय प्रश्नावली का विश्लेषण कर अपना प्रतिवेदन 15 दिन में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय को प्रस्तुत करेगा। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री जयदीप गोविंद ने नागरिकों से सर्वेयर को जानकारी देकर बेस लाईन सर्वे में बहुमूल्य सहयोग देने की अपील की है।उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग विगत 3 वर्ष से मतदाताओं के ज्ञान, व्यवहार एवं क्रियाकलापों की जानकारी प्राप्त करने के लिये एक सर्वे करवाता आ रहा है। सर्वे का उद्देश्य पंजीकृत मतदाताओं का निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने अथवा न लेने के संबंध में उनके विश्वास, तत्परता, सोच आदि की जानकारी प्राप्त करना है।सर्वे जिन तथ्यों पर आधारित रहेगा, उसमें मतदाताओं की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के प्रति जागरूकता, समझ, भागीदारी एवं संतुष्टि के स्तर का ज्ञान, मतदाताओं के पंजीकृत होने के लिये आगे न आने के कारण, विगत निर्वाचनों में कम मतदान के पीछे निहित कारणों को समझना शामिल है। इसके साथ ही मतदाता जागरूकता में विभिन्न संस्थाओं की भूमिका एवं प्रभाव का आकलन तथा अधिक रजिस्ट्रेशन एवं अधिक मतदान के लिये आवश्यक उपाय तलाशना जैसे बिन्दु भी सर्वे में शामिल होंगे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

न्याय बेचें नहीं, ईमानदारी से काम करें

राजस्व मंत्री वर्मा ने दी नसीहत मध्यप्रदेश के राजस्व एवं पुनर्वास मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने प्रशासन अकादमी में नवनियुक्त नायब तहसीलदारों के 9 सप्ताह के प्रशिक्षण का समापन किया। राजस्व मंत्री ने कहा कि राजस्व विभाग में नायब तहसीलदार और तहसीलदार अमले का सबसे अहम हिस्सा होते हैं। इसलिए पहली अपेक्षा यही है कि ईमानदारी से निश्चित समयावधि में आम आदमी के काम करें। किसानों के आने पर उनके प्रकरणों का सम्मानपूर्वक निराकरण करें। महानिदेशक, आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन अकादमी आभा अस्थाना और संचालक डा. राकेश अग्रवाल भी इस अवसर पर उपस्थित थे।राजस्व मंत्री वर्मा ने कहा कि नायब तहसीलदार का पद लोक सेवक का पद है। भ्रष्टाचार के दल-दल में फँस कर इसे कलंकित नहीं करें। श्री वर्मा ने कहा कि उन्होंने स्वयं सभी जिलों में प्रवास कर राजस्व विभाग की कार्य-प्रणाली को सुधारने की चेष्टा की है। तहसीलदार मात्र अपने कार्यालयों तक ही सीमित न रहें। गाँवों में कभी-कभी खुद भी पहुँचकर किसानों के नामान्तरण, बँटवारा आदि प्रकरण की जानकारी लेकर उनका निराकरण करवाये। श्री वर्मा ने कहा कि अच्छा कार्य करने वाले अधिकारी सम्मानित भी होते हैं।नवनियुक्त नायब तहसीलदारों के लिए 26 नवम्बर, 2012 से 24 जनवरी 2013 की अवधि के प्रशिक्षण में 41 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। प्रशिक्षणार्थियों को राजस्व, भू-राजस्व, सर्वेक्षण, वन अधिनियम आदि की सैद्धान्तिक एवं व्यावहारिक जानकारी देने के साथ ही योग, हथियारों के प्रयोग का प्रशिक्षण भी दिया गया। कुल 75 सत्र के इस प्रशिक्षण में 25 सत्र कम्प्यूटर प्रशिक्षण के थे।राजस्व मंत्री ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। प्रशिक्षण संचालक ए.के. बिसारिया और गोपा पाण्डेय इस अवसर पर उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

एम पी में सरकारी पट्टे की भूमियों के अभिहस्तांकन की नीति

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की अध्यक्षता में भोपाल में सम्पन्न मंत्रि-परिषद् की बैठक में सरकारी पट्टे की भूमि के अभिहस्तांकन, कम्पनियों के लिये अर्जित भूमियों के बंधक रखे जाने तथा सौर ऊर्जा पार्क विकास संबंधी नीतियों को मंजूर किया गया और अन्य निर्णय लिये गये।भूमि अभिहस्तांकनउद्योगों को बढ़ावा देने के लिये विभिन्न उद्योंगों को जो शासकीय भूमि आवंटित की गई है, उनमें से यदि कोई उद्योग/ निवेशक ऐसी भूमि को बंधक रखकर परियोजना के लिये ऋण प्राप्त करना चाहता है तो शासन द्वारा उसे कतिपय शर्तों पर ऋण प्राप्त करने की अनुमति दी जाये।इसके अनुसार भूमि पर राज्य सरकार को देय प्रभार प्रथम दायित्व होंगे, किसी बैंक/ वित्तीय संस्था या अन्य को नहीं। भूमि के अभिहस्तांकन के बाद भी भूमि का उपयोग यथापूर्व प्रयोजन के लिये ही किया जा सकेगा। पट्टाधारी से किसी राशि की वसूली के लिये किसी न्यायालय/ प्राधिकरण/ प्राधिकारी के समक्ष वाद अथवा दावे में राज्य सरकार आवश्यक पक्षकार होगी। अभिहस्तांकिती ऐसा वाद या दावा राज्य सरकार को पक्षकार बनाये बिना प्रस्तुत नहीं कर सकेगा। अभिहस्तांकिती अपनी राशि सर्वप्रथम अभिहस्तांकित भूमि पर स्थित समस्त चल सम्पत्ति से वसूल कर सकेगा। इसके बाद भूमि पर स्थापित संरचना से वसूल कर सकेगा। ऐसी वसूली के लिये भूमि अंतिम लक्ष्य होगी। हस्तांतरण के समय भूमि के बाजार मूल्य अथवा सिंचित भूमि के लिये प्रचलित निर्धारित दर के अनुसार संगणित मूल्य में से जो अधिक हो, के आधार पर भूमि का मूल्यांकन किया जायेगा। संगणित मूल्य तथा आवंटन की दिनांक को आवंटिती द्वारा प्रब्याजि के भुगतान की राशि के अन्तर की राशि का 20 प्रतिशत हस्तांतरण शुल्क के रूप में सरकारी खजाने में करना होगा। अभिहस्तांकिती भूमि के संबंध में सभी पर्यावरणीय दायित्वों के निर्वहन के लिये उत्तरदायी होगा।राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये कम्पनी के लिये अर्जित की गई निजी भूमि के संदर्भ में कम्पनी की परियोजना के लिये धन जुटाने के उद्देश्य से भूमि को बंधक रखने/ अन्तरण करने की अनुज्ञा दिये जाने के संबंध में मार्गदर्शी नीति को मंत्रि-परिषद् ने मंजूरी दी। कुछ शर्तों पर यह अनुमति दी जा सकेगी। ये शर्तें लगभग अभिहस्तांकन शर्तों की तरह ही हैं।मंत्रि-परिषद् ने सौर ऊर्जा पार्कों के विकास के लिये नीति को मंजूरी दी।सौर ऊर्जा पार्कों की स्थापना राज्य शासन द्वारा स्वयं अथवा पीपीपी माध्यम से की जा सकेगी। सौर ऊर्जा प्रणालियों के अन्तर्गत उत्पादन तथा विनिर्माण इकाइयों और संबंधित सहायक इकाइयों के संवर्धन के लिये सौर ऊर्जा पार्कों को प्रोत्साहित किया जायेगा। प्रदेश में उचित स्थानों पर उनकी स्थापना की जायेगी। लघु तथा मध्यम उद्यम क्षेत्र को सौर प्रणालियों के विभिन्न कलपुर्जों तथा प्रणालियों के विनिर्माण के लिये प्रोत्साहित किया जायेगा। राज्य सरकार सौर प्रौद्योगिकी पार्कों की स्थापना के लिये भूमि आवंटन तथा अत्यावश्यक सुविधाओं के सृजन को प्राथमिकता देगी।सौर ऊर्जा पार्क को सौर ऊर्जा आधारित विद्युत उत्पादन परियोजना और सौर ऊर्जा उपकरणों के विनिर्माण एवं सहायक इकाइयों के एकीकृत क्षेत्र के रूप में विकसित किया जायेगा। सभी सौर ऊर्जा आधारित विद्युत परियोजनाएँ सौर फोटोवोल्टेइक/ सौर ताप तथा सौर ऊर्जा परियोजनाओं से संबंधित उपकरणों की विनिर्माण इकाइयों या सहायक इकाइयों को इस नीति में लाभ प्राप्त करने की पात्रता होगी। नीति में केवल नये संयंत्रों तथा मशीनों को ही स्थापित किये जाने की पात्रता होगी।सौर ऊर्जा परियोजनाओं के विकास के लिये किसी व्यक्ति, फर्म, सोसायटी, संस्था, पंजीकृत कम्पनी को आवेदन प्रस्तुत करने की पात्रता होगी। कम्पनियों के माध्यम से भी परियोजना क्रियान्वित कर न्यूनतम टर्न ओवर आवेदनकर्ता को आवेदित क्षमता पर पाँच करोड़ रुपये प्रति मेगावाट होना आवश्यक है। आवेदनकर्ता को आवेदित क्षमता के 50 प्रतिशत क्षमता के सौर संयंत्र की स्थापना का अनुभव होना आवश्यक है। सौर पार्क के विकास के लिये आयुक्त कार्यालय, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा नोडल कार्यालय होगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

सत्ता केवल लोकसेवा के लिये

ऐसा मानते हैं शिवराज सिंह एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सच्ची लोक सत्ता वही है जो लोक विचारों, आकांक्षाओं का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि लोक के साथ सत्ता का निरंतर संवाद ही सामाजिक सरोकारों को पूरा करने का अवसर देता है। श्री चौहान भोपाल के हिन्दी भवन में आईसेक्ट विश्वविद्यालय और पहले पहल'' पाक्षिक द्वारा और लोकसत्ता में सामाजिक सरोकार'' विषय पर आयोजित राष्ट्रीय विमर्श में समावेशी विकास के प्रयोग'' सत्र को संबोधित कर रहे थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह धारणा मिटना चाहिये कि सत्ता सुख के लिये होती है। सत्ता केवल लोकसेवा के लिये होती है। लोक सेवा ही सत्ता का सर्वोच्च कर्तव्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में लोक की भूमिका को केवल मत देने तक सीमित रखना देश और प्रदेश के हित में नहीं है। लोगों के कल्याण के लिये बनने वाली विकास योजनाओं में उनकी सक्रिय भूमिका और भागीदारी होना चाहिये। इसी सोच के माध्यम से सत्ता के सामने सामाजिक सरोकार रेखांकित होते हैं और उन्हें पूरा करने की रणनीतियां बनती है।मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की कई योजनाओं का उदाहरण देते हुये कहा कि अच्छी योजनाएं लोगों के साथ लगातार संवाद के बाद ही बनती है। उन्होंने कहा कि संबंधित हितग्राही समुदाय से चर्चा किये बिना और उनकी प्राथमिकताओं को समझे बिना बनाई गई योजनाओं के विफल होने की संभावनाएं ज्यादा रहती है। उन्होंने लाड़ली लक्ष्मी, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, उच्च शिक्षा ऋण गारंटी योजना, तीर्थदर्शन योजना, बुजुर्गों को भोजन देने की योजना की चर्चा करते हुये कहा कि इन योजनाओं की बुनियाद लोक संवाद से ही बनी। इसके लिये संभावित हितग्राही समुदाय के सदस्यों की पंचायतें बुलाकर उनसे संवाद का सशक्त मंत्र उपलब्ध कराया गया है। यह सिलसिला जारी है। उन्होंने युवा पंचायत, केश शिल्पी और अर्द्धघुमक्कड़ जातियों, जनजातियों की प्रस्तावित पंचायतों की भी चर्चा की।श्री चौहान ने कहा कि जब तक राजनैतिक नेतृत्व संवेदनशील नहीं होगा तब तक सामाजिक सरोकारों को पूरा नहीं किया जा सकता। संवेदनशील नेतृत्व ही सामाजिक सरोकार के प्रति सजग रह सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास योजनाएं व्यवहारिक बननी चाहिये। यह तभी संभव है जब संबंधित समुदाय के साथ आत्मीय संवाद स्थापित हो।मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक सत्ता का अहंकारी स्वभाव न तो विकास के लिये सही है और न लोक कल्याण के लिये। लोक सेवा की भावना में अहंकार का छोटा सा अंश भी नहीं होना चाहिये। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में प्रत्येक योजना और नीति को लोक सेवा की भावना के साथ बनाया गया है। उन्होंने बताया कि 18 जनवरी को बेटियों और महिलाओं के अधिकारों के प्रति चेतना लाने और उनकी सुरक्षा का संकल्प लेने के लिये नारी सुरक्षा मार्च का आयोजन किया गया है। प्रदेश में सामाजिक सरोकार को निभाते हुये हासिल किये गये विकास कीर्तिमानों की चर्चा करते हुये श्री चौहान ने कहा कि अगले चार महीनों में प्रदेश में 24 घंटे बिजली उपलब्ध होगी। इसी 20 जनवरी से जबलपुर में 24 घंटे बिजली देने की शुरूआत होगी।वरिष्ठ पत्रकार विजयदत्त श्रीधर ने राष्ट्रीय विमर्श के आयोजन के उद्देश्य की जानकारी दी। इस अवसर पर हिन्दी सेवी कैलाशचंद्र पंत, चिंतक एवं लेखक विजय बहादुर सिंह, शिक्षाविद् रमेश दवे ने भी अपने विचार व्यक्त किये। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लोकसत्ता के सामाजिक सरोकार'' विषय पर प्रकाशित पहले पहल के विशेष अंक का विमोचन किया। यह आयोजन स्वामी विवेकानंद की 150वां जन्म समारोह आयोजन की श्रंखला में किया गया। राष्ट्रीय विमर्श का आयोजन दो सत्रों में हुआ। पहला सत्र लोकसत्ता के सामाजिक सरोकार'' को समर्पित था। दूसरे सत्र का विषय था समावेशी विकास के प्रयोग''।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

रामराज के आदर्श मूल्य

डॉ. विजय अग्रवालजो प्राप्ति यानी राज्याभिषेक किसी भी व्यक्ति के जीवन की सर्वोत्तम उपलब्धि होती है वही राम को बंधनकारी लग रही है। जंजीर, हथकड़ी, फिर चाहे वह सोने की ही क्यों न बनी हुई हो, होती तो हथकड़ी ही है। राम राजसिंहासन को इसी रूप में देख रहे थे। वे इसे इस रूप में ले रहे थे कि इसका अर्थ होगा जीवन की स्वाभाविक स्थितियों से विलग हो जाना। इसका अर्थ होगा-अपनी ही जमीन से, अपने ही लोगों से कट जाना। इसका अर्थ होगा-राजकीय विधि-विधानों से जकड़ जाना। उनकी परेशानी यह थी कि जिसकी पत्नी पृथ्वी हो उसे मर्यादा में तो रखा जा सकता है, लेकिन गुलाम बनाकर, बंधनों में जकड़कर कैसे रखा जाए। सच मानिए तो राम के इस रूप पर, इस भाव पर सहज ही विश्वास करना थोड़ा कठिन हो जाता है। राम के मन की इस स्थिति में हमें व्यक्तित्व के विकास का एक अन्य सूत्र मिलता है और यह सूत्र है स्वतंत्रता का, बंधविहीनता का। लेकिन उस स्वतंत्रता या बंधनमुक्ति को सही तरीके से न समझने पर गड़बड़ी होने की पूरी-पूरी संभावना निकल आएगी। यहां राम ने जिसे बंधन माना है वह किसी अनुशासन, किसी मर्यादा या नैतिक मूल्यों का बंधन नहीं है। जो स्वयं मर्यादापुरुषोत्तम कहलाए हों वे मर्यादा को बंधन भला कैसे मान सकते हैं। वे तो अपने आचरण से पुरानी मर्यादाओं को नए संदर्भो में परिभाषित कर रहे थे।उनके लिए जो सबसे बंधनकारी वस्तु थी, वह राजगद्दी थी, राजतिलक था। तभी तो उन्हें इसकी सूचना पाकर दुख हुआ था। वे यह तो मानते थे कि राजसिंहासन आवश्यक है, क्योंकि इसी से समाज की व्यवस्था बनी रहती है। किसी न किसी को तो इस पर बैठना ही होगा और अपने दायित्वों को निभाना भी होगा, क्योंकि जिसके राच्य में प्रजा दुखी रहती है वह राजा निश्चित रूप से नर्क को प्राप्त होता है। इस प्रकार यह एक चुनौती का पद है और राम को चुनौती से कोई भय भी नहीं है, लेकिन इसकी एक सीमा तो है ही। सीमा यह है कि राजगद्दी पर बैठने के बाद आपके कार्यक्षेत्र की सीमा सिमटकर अपनी राजनीतिक सीमाओं तक रह जाती है। जबकि राम की इच्छा 'बड़काजू' की है। उन्हें केवल अपनी अयोध्या की प्रजा के लिए ही काम नहीं करना है, बल्कि इस धरती की प्रजा के लिए काम करना है। विश्वामित्र के साथ जाकर राम देख आए थे कि अयोध्या के बाहर के हालात क्या हैं? हो सकता है कि यही कारण रहा हो कि राम ने सोचा कि यदि पृथ्वी के हित के लिए ही काम करना है तो क्यों न पहले पृथ्वी की पुत्री यानी कि सीता का वरण किया जाए। सीता यानी जनकसुता के वरण का मतलब केवल संतति प्राप्त करना नहीं था, बल्कि राम ने ऐसा करके एक प्रकार से पृथ्वी की रक्षा करने के दायित्व को सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया था।फिर यह भी कि राम की दृष्टि में राजगद्दी कर्मक्षेत्र की अपेक्षा भोग का क्षेत्र अधिक है। वह विलासिता का हाट है, बजाय कर्म की रणभूमि के। बाद में गौतम बुद्ध ने भी अपने तरीके से इसी सिद्धांत को माना था। बुद्ध भी राजकुमार थे और अपने पिता की इकलौती संतान थे। उनके तो पिता की एक ही पत्‍‌नी थी इसलिए रामचरित मानस जैसे विवाद की वहां कोई संभावना थी ही नहीं, इसके बावजूद उन्होंने राजगद्दी का त्याग कर दिया। उन्होंने ऐसा इसलिए किया होगा, क्योंकि उन्हें लगा होगा कि राजगद्दी के द्वारा जनकल्याण, विश्वकल्याण को साध पाना असंभव है। हां, राजकल्याण भले ही सध जाए। अन्यथा राजा बनने के बाद अच्छे-अच्छे नियम-कानून बनाकर, अच्छी-अच्छी जनकल्याणकारी योजनाएं लागू करके वे कुछ कर सकते थे। और यह सच भी है कि कुछ न कुछ तो हो ही जाता। कितना? थोड़ा सा। लेकिन कब तक के लिए? कुछ समय के लिए। च्यादा नहीं हो पाता। हमेशा-हमेशा के लिए नहीं हो पाता। राम इसे हमेशा-हमेशा के लिए करना चाहते थे। गौतम बुद्ध भी यही चाहते थे।अब आप ही देख लीजिए कि राच्याभिषेक के बाद राम की कथा में बचता ही क्या है, सिवाय इसके कि रामराच्य में चारो ओर सुख और शांति छाई हुई है। इसके बाद न तो घटनाएं हैं, और न ही एक्शन। सब कुछ थम गया है। आप कल्पना करके देखें कि यदि यही स्थिति उस समय स्थापित हो गई होती, जब राम का राच्याभिषेक होना था तब क्या हुआ होता। राम दूरदर्शी थे। वे जानते थे कि राजतिलक होते ही सब कुछ पर पूर्ण विराम लग जाएगा। इसलिए उन्हें यह घटना बेहद बंधनकारी लगने लगी और उनका मन इससे छुटकारा पाने के लिए छटपटाने लगा। और उन्हें छुटकारा पाने का मौका मिला कैकेई के दो वरदानों से। प्रकृति भी अपने आपमें विचित्र है। राम राजगद्दी से छुटकारा पाना चाहते हैं, लेकिन राजगद्दी उन्हें छोड़ना नहीं चाहती। राम के पीछे-पीछे वैसे ही भागती है, जैसे कि शरीर के पीछे परछाई। राम वन को चले गए हैं। सोच रहे होंगे कि पीछा छूटा, लेकिन पीछा छूटा कहां। भरत चल दिए राजगद्दी को लेकर राम के पीछे-पीछे। भैया, लो संभालो अपना ये जंजाल। मुझसे नहीं संभलने वाला। राम ने बड़ी तसल्ली से भरत को समझाया और इस समझाने के केंद्र में रहा पिता की आज्ञा का पालन करने का धर्म। यहां राम पूरी तरह सही थे, सौ फीसदी खरे। इसमें संदेह की तनिक भी गुंजाइश नहीं है कि महाराज दशरथ ने कैकेई के प्रथम वरदान को स्वीकार करते हुए बहुत ही स्पष्ट शब्दों में भरत को राजगद्दी सौंप दी थी। यहां राम ने राच्य के उत्तराधिकारी के च्येष्ठ पुत्र के सिद्धांत के स्थान पर पिता की इच्छा की सर्वोपरिता के सिद्धांत की स्थापना की। तभी तो यहां राम कह रहे हैं कि यह वेद में प्रसिद्ध है और सभी शास्त्रों की सम्मति भी यही है कि राजतिलक उसी का होता है जिसे पिता देता है।इस प्रकार हम देखते हैं कि राम ने राजगद्दी को एक बार नहीं, बल्कि दो-दो बार ठुकराया है। इतना ही नहीं, बाद में उन्हें दो मौके ऐसे मिले जब वे अपना राजतिलक करवा सकते थे। यहां 'मौके मिले' की जगह 'प्राप्त किया' शब्द अधिक सही होगा, क्योंकि ये उन्हें किसी ने दिए नहीं थे, बल्कि उन्होंने हासिल किए थे। पहला था बालि वध के बाद किष्किंधापुर का राच्य तथा दूसरा रावण-वध के बाद सोने की लंका की राजगद्दी। उन्होंने इन्हें भी ठुकराया। ये बातें उनकी दृष्टि में राच्य की निस्सारता का प्रमाण प्रस्तुत करती हैं, लेकिन ध्यान रहे कि केवल अपने लिए, सबके लिए नहीं। अन्यथा उन्होंने वन में आए हुए भरत से कहा ही कि मेरा और तुम्हारा परम पुरुषार्थ, स्वार्थ, सुयष, धर्म और परमार्थ इसी में है कि हम दोनों भाई पिता की आज्ञा का पालन करें।[दखल][लेखक डॉ. विजय अग्रवाल, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी हैं]

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

राजनीति में समझौते का  लोकतंत्र

डॉ. विजय अग्रवालआज देश का प्रत्येक जिम्मेदार और संवेदनशीन नागरिक इस बात को लेकर परेशान है कि उसके पास कांग्रेस और भाजपा के विकल्प क्या हैं? उसने दोनों को देख लिया है और अच्छी तरह देख लिया है। चुनावी इतिहास की 62 साल की यात्रा के बाद उसके मन में अब शायद ही कोई संदेह रह गया है, जैसा कि अरविंद केजरीवाल ने कहा भी है कि इन दोनों की आपस में साठगांठ है। कई राच्यों ने इन दोनों बड़ी पार्टियों को नकारकर जब क्षेत्रीय पार्टियों को गले लगाया तो उनके भी हाथों को उसने अपने गले के पास ही पाया। यहां तक कि छात्र आंदोलन के गर्भ से पैदा हुई असम गण परिषद तक इस चरित्र से स्वयं को अलग नहीं रख सकी।राच्यों ने फिल्म स्टारों को नेतृत्व सौंपा , युवा को नेतृत्व सौंपा , विशुद्ध शोषित वर्ग के हाथों नेतृत्व सौंपा (बहुजन समाज पार्टी), तीस साल की मा‌र्क्सवादी सत्ता से तंग आकर जड़ों से जन्मी पार्टी के हाथ में बागडोर सौंपी (तृणमूल कांग्रेस) किंतु कोई भी प्रयोग राजनीतिक दृष्टि से उसे राहत नहीं दे पा रहा है। लगता है कि सत्ता का वर्ग चरित्र इतना अधिक प्रबल होता है कि उसकी जकड़न से बच पाना हमारे नेताओं के बूते की बात नहीं है। सवाल यह है कि तो फिर लोग क्या करें?अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में नई दिल्ली में डॉ. राममनोहर लोहियों को याद करने के बहाने समाजवादी पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, तेलुगूदेशम तथा अन्य कुछ पार्टियों के नेता मिले और उन्होंने एक बार फिर से तीसरे मोर्चे की संभावना पर विचार किया। तीसरे मोर्चे के गठन और उसके सत्तासीन होने का एक प्रयोग यह देश कर चुका है। उसके परिणाम भी उसके सामने मौजूद हैं। उस समय का यह तथाकथित 'गुटनिरपेक्ष आंदोलन' मूलत: सांप्रदायिकता के खिलाफ एकजुट था। दो मुख्य गुटों में कांग्रेस को ये लोग धर्मनिरपेक्ष तथा भाजपा को सांप्रदायिक पार्टी मानते थे। जरूरत पड़ने पर इनके द्वारा कांग्रेस को भी समर्थन इस दलील पर दिया गया, ताकि एक सांप्रदायिक पार्टी को सत्ता में आने से रोका जा सके। इसी तर्क पर एक प्रकार से पूरे देश की सभी छोटी-बड़ी पार्टियों का ध्रुवीकरण हुआ, जो कमोबेश आज भी उसी रूप में अपनी पहचान बनाए हुए है।तीसरे मोर्चे के गठन मूल तत्व - सांप्रदायिकता का विरोध। यह तत्व अब निष्प्रभावी हो चुका है और जो इसके विरोध में हैं, वे भी वोटों के लिए हैं। पांच साल तक केंद्र में रहने के बाद भी यदि भाजपा अयोध्या में कुछ नहीं कर पाई तो यह इस बात का प्रमाण है कि यह देश सांप्रदायिकता को स्वीकार नहीं कर सकता। यहां तक कि यदि आज देश की कई दिशाओं से तथाकथित सांप्रदायिक नेता नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाए जाने की आवाज सुनाई दे रही है तो इससे भी यही लगता है कि अब इसके मायने बदल चुके हैं।किसी समय राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित रहे क्षेत्रीय नेता चंद्रबाबू नायडू फिलहाल हाशिये पर हैं। कर्नाटक में जनता दल की मौजूदगी इस बारे में कोई बड़ी भूमिका निभा सकेगी, कतई नहीं लगता। अन्नाद्रमुक से लोग बहुत संतुष्ट नहीं हैं। अखिलेश यादव का नेतृत्व राच्य में जितनी तेजी से अपनी लोकप्रियता खोता जा रहा है, विशेषकर सुशासन के मामले को लेकर, वह निश्चित तौर पर मुलायम सिंह की पकड़ को कमजोर करेगा। केंद्रीय मंत्री तथा राच्य के मुख्यमंत्री के रूप में ममता बनर्जी के जो तेवर रहे हैं, उन्हें भारतीय मानस बहुत स्वीकार कर पाने की स्थिति में नहीं है। हालांकि उनके पक्ष में एक अच्छी बात यह है कि उनका दामन आर्थिक अपराध के दाग से मुक्त है, लेकिन उनका अतिवादी व्यवहार लोगों को उनके नेतृत्व के प्रति बहुत आश्वस्त नहीं कर पाता। एक पेंच यहां यह भी है कि इस तीसरे मोर्चे में इन दो में से केवल एक ही रह सकता है- या तो मा‌र्क्सवादी पार्टियां या फिर तृणमूल कांग्रेस। यह विकल्प तीसरे मोर्चे के गठन की एक बड़ी बाधा होगी, जिसका हल ढूंढ़ पाना आसान नहीं होगा।अब बचते हैं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। निस्संदेह उन्होंने अपने शासन को काफी हद तक भ्रष्टाचार से मुक्त करने में सफलता पाई है। नीतीश का नरेंद्र मोदी विरोधी स्वर भी कहीं न कहीं उनकी महत्वाकांक्षा की ओर इशारा करता है, लेकिन उनके सामने फिलहाल धर्मसंकट यह होगा कि वह कैसे भारतीय जनता पार्टी से अपना पल्ला झाडें़, क्योंकि उनकी सरकार भाजपा के सहयोग से चल रही है। ऐसी स्थिति में आम चुनावों में अपने राच्य में भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ना उनकी राजनीतिक मजबूरी हो जाएगी। यदि वह ऐसा करते हैं तो उन्हें तीसरे मोर्चे से अलग होना पड़ेगा। साथ ही राष्ट्रीय नेतृत्व के लिए नरेंद्र मोदी से प्रतियोगिता भी हो सकती है।कुल मिलाकर परिदृश्य यह उभरता है कि तीसरे मोर्चे की संभावना की जरूरत चाहे जितनी भी महसूस की जा रही हो, लेकिन उसके अस्तित्व में आकर सत्ता को बदलने की संभावना लगभग शून्य ही है। तीसरे मोर्चे के रूप में उभरने की कोशिश कर रहे अरविंद केजरीवाल की पार्टी को अभी लंबी यात्रा करनी है। आगामी चुनाव कांग्रेस और भाजपा, इन्हीं दो बड़ी पार्टियों के नेतृत्व में होगा। अब इन दोनों पार्टियों की भी इतनी ताकत और साख नहीं रह गई है कि ये अपने दम पर सत्ता के सिंहासन को पा सकें। इन्हें राच्यों के स्तर पर वहां की पार्टियों से समझौते करने होंगे। इस प्रकार अब भारत की राजनीति में 'समझौते के लोकतंत्र' का सिद्धांत दिनोदिन पुख्ता होता जाएगा, क्योंकि लोगों के सामने कोई पुख्ता विकल्प मौजूद नहीं है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

इन्वेस्टर्स समिट के करारनामों पर तेजी से अमल

105 लघु , सूक्ष्म और मध्यम उद्योग के लिए जमीन आवंटित इन्दौर में अक्टूबर के अंत में हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के करारनामों पर तेजी से अमल शुरू हो गया है। अभी तक 105 लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्योगों के लिए जमीन दी जा चुकी है। समिट में लघु,सूक्ष्म और मध्यम उद्योगों के लिए कुल 113 करारनामों को अंतिम रूप दिया गया था। शेष आठ उद्योग को औद्योगिक क्षेत्रों में 15 दिन के भीतर जमीन आवंटन के निर्देश दिये गये हैं। इन उद्योगों में 6 अरब 67 करोड़ 86 लाख रुपये का निवेश होगा और 6,717 लोगों को सीधे रोजगार मिलेगा।उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्योग के करारनामों पर अमल की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि उद्योग विभाग की जिस आवंटित भूमि का उपयोग नहीं किया गया है उसकी जिला और एकेवीएन स्तर पर मास्टर प्लानिंग की जाए। यह देखा जाए कि इसका क्या उपयोग हो सकता है और कितनी भूमि उद्योगों को दी जा सकती है। यह कार्य एक माह में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में ऐसी भूमि का कब्जा वापस लेकर उसे नये उद्यमियों को आवंटित किया जाए। यह कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता पर कर एक माह में कार्यवाही प्रतिवेदन दिया जाए।उद्योग मंत्री ने निर्देश दिया है कि नवीन औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना के लिए केबिनेट द्वारा चयनित स्थलों और अन्य नये स्थानों पर, जहाँ भूमि उपलब्ध है और भूमि की माँग है, प्राथमिकता के आधार पर योजना बनाकर औद्योगिक क्षेत्रों का विकास शुरू किया जाए। साथ ही, स्वीकृत औद्योगिक अधोसंरचना उन्नयन के लिए सभी प्रस्तावों पर इसी वर्ष से काम शुरू किया जाए। नये औद्योगिक क्षेत्रों के विकास तथा विद्यमान औद्योगिक क्षेत्रों के उन्नयन का कार्य जनवरी में शुरू करने का उन्होंने निर्देश दिया।इन्दौर समिट में जिन 113 सूक्ष्म और लघु उद्योग के लिए करार हुए हैं, इनमें से 14-14 उद्योग जबलपुर और ग्वालियर परिक्षेत्र, 13 उज्जैन, 10 भोपाल, 50 इंदौर, 9 रीवा और 3 सागर परिक्षेत्र में लगेंगे।बैठक में बताया गया कि यह सभी सूक्ष्म और लघु उद्योग अप्रैल-मई 2013 तक स्थापित होना शुरू हो जायेंगे। मार्च 2014 तक अधिकांश इकाइयों के स्थापित हो जाने की संभावना है।बैठक में अपर मुख्य सचिव उद्योग श्री पी.के. दाश, उद्योग आयुक्त बी.के. चतुर्वेदी, मध्यप्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम के प्रबंध संचालक, जिला उद्योग केन्द्रों के महाप्रबंधक, परिक्षेत्रीय उद्योग संचालक तथा सभी एकेवीएन के प्रबंध संचालक उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मध्यप्रदेश में एफडीआई नहीं लाने का ऐलान

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुदरा और किराना में विदेशी निवेश (एफडीआई) को मध्यप्रदेश में नहीं लाने का ऐलान किया है। श्री चौहान ने कहा कि वे इसका प्राणपन से विरोध करेंगे । उन्होंने कहा कि यह उनके लिए सिर्फ एक क्षेत्रीय मुद्दा नहीं है बल्कि उनकी अवधारणा राष्ट्र का भी मुद्दा है। श्री चौहान नई दिल्ली में टीवी चैनल आजतक द्वारा आयोजित ''आज का एजेन्डा''कार्यक्रम में एफडीआई का विरोध क्यों : विदेशी दुकान बदलेगा हिन्दुस्तान विषय पर परिचर्चा में बोल रहे थे। श्री चौहान ने यह भी साफ किया कि वह एफडीआई के विरोधी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि एफडीआई का अधोसंरचना विकास, सड़क निर्माण, एयरपोर्ट और विकास आदि कार्यों में स्वागत है लेकिन खुदरा और किराना व्यापार क्षेत्र में वह इसका पुरजोर विरोध करते हैं। श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में किसी भी कीमत पर एफडीआई लागू नहीं करेंगे।श्री चौहान ने कहा कि खुदरा और किराना व्यापार में एफडीआई लाने पर राष्ट्रीय सहमति बनानी चाहिए। उन्होंने इसके लिए विभिन्न राजनैतिक पार्टियों के बीच विचार-विमर्श कर आम सहमति बनाने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की स्थिति सुधारना जरूरी है और इसके लिए उन्होंने अपनी कटिबद्धता जाहिर की। श्री चौहान ने खुदरा व्यापार में (एफडीआई) लाने से किसानों को लाभ पहुँचने की स्थिति को काल्पनिक बताया। मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे पर वोट की राजनीति न करने की बात कही और सभी वर्गों के हित का कैसे ध्यान रखा जाय पर जोर दिया।श्री चौहान ने बताया कि कृषि के बाद खुदरा व्यापार देश में सबसे ज्यादा रोजगार देने वाला क्षेत्र है। देश के सकल घरेलू उत्पाद में इसका योगदान 11 प्रतिशत है। लगभग 96 प्रतिशत खुदरा व्यापार असंगठित क्षेत्र में है। इसमें ठेले वाले, फेरी वाले, बस्ती मंे दुकान चलाने वाले, फुटपाथ पर व्यापार करने वाले आदि अपना जीवन यापन करते हैं। उन्होंने कहा कि केवल मध्यप्रदेश में ही लगभग एक करोड़ लोग इस क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। लगभग चार करोड़ खुदरा दुकानें हैं। इनसे जुड़े दुकानदार इसी के माध्यम से अपना जीवन यापन करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब किसी को कोई रोजगार नहीं मिलता तो वह परचून की दुकान खोलकर दो-चार पैसे कमा लेता है।उन्होंने कहा कि चीन, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, सिंगापुर, ताइवान, थाईलैंड के उदाहरण हैं जहाँ किराना में (एफडीआई) आने से बेरोजगारी बढ़ी है और पारम्परिक किराना दुकानें बंद हो गयी हैं। उन्होंने इस बात पर भी आशंका जतायी कि (एफडीआई) लाने से बिचौलिये दूर हो जायेंगे और किसानांे को सीधे फायदा होगा। उन्होंने बिचौलिया कहे जाने वाले लोगों का पक्ष लेते हुए कहा कि वह भी एक भारतीय नागरिक हैं और उनका उत्पादकों के साथ सीधा और सहज सम्बन्ध है।श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में खुदरा व्यापार को आज भी व्यापार नहीं माना जाता। यह दो पक्षों के बीच सम्बन्धों का एक ताना-बाना है। व्यापारी खरीददार को जानता है और उसकी आवश्यकताओं से परिचित होता है। उसकी आर्थिक स्थिति जानता है और दूसरी ओर खरीददार को भी व्यापारी की जानकारी होती है। दोनों में आपस में यह एक विश्वास का रिश्ता होता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने यह आशंका भी जाहिर की कि एफडीआई आने से उत्पाद सस्ता होगा और स्थानीय मेन्युफेक्चरिंग उद्योग भी खत्म हो जायेगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मध्यप्रदेश में पहले से लागू है बैंक खाते में अनुदान की व्यवस्था

मध्यप्रदेश ने पिछले वर्षों में अनेक क्षेत्र में देश को दिशा दिखायी है। फिर चाहे वह खेती को लाभदायी बनाना हो, खाद्यान्न उपार्जन में सूचना प्रौद्योगिकी का सफल प्रयोग हो या सुशासन अथवा समय-सीमा में लोक सेवाओं के प्रदान का कानून बनाना हो। अपने इन्हीं नवाचारी प्रयासों के अन्तर्गत शासकीय अनुदान योजनाओं में लीकेज को रोकने और हितग्राही चयन में पारदर्शिता के उद्देश्य से हितग्राही को सीधे अनुदान राशि उपलब्ध करवाने का कार्य मध्यप्रदेश में पहले से किया जा रहा है।भारत सरकार द्वारा 1 जनवरी, 2013 से कुछ चुनिन्दा योजनाओं में केश सबसिडी सीधे हितग्राही के खाते में जमा करने के हालिया फैसले के पहले मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने सबसे पहले कृषि क्षेत्र में ही किसानों को अनुदान और ऋण राशि सीधे उनके खातों में जमा करने की व्यवस्था करीब दो साल पहले से लागू कर दी थी। इसके अलावा विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों के लिये लागू विभिन्न तरह की छात्रवृत्तियों, निःशुल्क सायकल वितरण और गणवेश प्रदाय की राशि भी सीधे विद्यार्थियों के परिवारों के बैंक खाते में जमा करने के साथ ही शाला प्रबंधन समिति को दी जाने वाली राशि सीधे समितियों के खातों में जमा की जा रही हैं।गेहूँ उपार्जन के 13,250 करोड़ किसानों के खाते मेंइसके अलावा इस वर्ष गेहूँ उपार्जन की राशि भी किसानों के खातों में सीधे जमा की गई। कुल 10 लाख 26 हजार 720 किसान को 85 लाख से अधिक क्विंटल गेहूँ का समर्थन मूल्य पर प्रति क्विंटल 100 रुपये की बोनस राशि के साथ 13 हजार 250 करोड़ की राशि किसानों के खाते में जमा की गई।सवा साल में 10 लाख से ज्यादा किसानों के खाते में 137 करोड़ से ज्यादा जमामध्यप्रदेश में किसानों के लिए संचालित विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं में राज्य शासन द्वारा किसानों को दिए गए ऋण पर अनुदान की राशि सीधे उनके खाते में जमा की जा रही है। वर्ष 2011-12 और चालू माली साल के प्रथम त्रैमास तक 10 लाख 15 हजार 930 किसानों के खाते में 137 करोड़ 49 लाख से ज्यादा की अनुदान राशि जमा की गई।राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत इस अरसे में 36 हजार 995 किसान को करीब 38 करोड़ 91 लाख की अनुदान राशि सीधे उनके खातों में जमा करवायी गयी। लाभान्वितों में नलकूप, डीजल-इलेक्ट्रिक पम्प, स्प्रिंकलर, पाईप लाईन और शक्ति-चलित कृषि यंत्रों के प्रदाय की योजनाओं से लाभान्वित कृषक शामिल हैं।आलोच्य अवधि में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना में 34 हजार 707 किसान के खातों में डीजल एवं इलेक्ट्रिक पम्प, स्प्रिंकलर, पाईप लाईन एवं शक्ति-चलित कृषि यंत्र क्रय करने के लिये 39 करोड़ 46 लाख की अनुदान राशि जमा करवाई गई है। इसी प्रकार आइसोपाम योजना में 40 हजार 967 किसान के बैंक खातों में स्प्रिंकलर, पाईप लाईन एवं शक्ति-चलित कृषि यंत्र क्रय करने के लिये 56 करोड़ 4 लाख से ज्यादा की अनुदान राशि जमा करवाई गई।बॉयोगैस योजना में 1483 किसान के खातों में बॉयोगैस संयंत्र तैयार करने के लिये 52 लाख 14 हजार तथा बैलगाड़ी योजना में 110 किसान को बैलगाड़ी खरीदने के लिये 4 लाख 96 हजार 600 की अनुदान राशि उनके खाते में जमा करवाई गई। बलराम ताल योजना में 25 किसान को उनके खेत पर तालाब निर्माण के लिये 16 लाख की अनुदान राशि कृषकों के खाते में जमा करवाई गई।इसके साथ ही मेक्रो मैनेजमेंट योजना में 211 किसान के खातों में ट्रेक्टर खरीदने के लिये 79 लाख 75 हजार 900 रुपये की अनुदान राशि जमा करवाई गई। अनुसूचित-जाति एवं जनजाति की नलकूप योजना में 1432 किसान के खातों में एक करोड़ 55 लाख की अनुदान राशि सीधे जमा करवाई गई है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

अटलस्वप्न  मध्यप्रदेश में हो रहा है साकार

नर्मदा-क्षिप्रा लिंक परियोजना का शिलान्यासपूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की नदियों को जोड़ने की परियोजना अगर उनके छह वर्ष के कार्यकाल में लागू हो जाती तो देश का कायाकल्प हो जाता। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज श्री वाजपेयी जी के सपने को पूरा करते हुए नर्मदा को क्षिप्रा से जोड़ने की योजना प्रारंभ की है। यह मालवा को पुनः जल क्षेत्र से परिपूर्ण होने का गौरव लौटाएगी। परियोजना से मालवा क्षेत्र में पानी की चिंता दूर हो जायेगी।आडवाणी गुरूवार को क्षिप्रा के उद्गम-स्थल इन्दौर जिले के ग्राम उज्जैयनी में नर्मदा-क्षिप्रा सिंहस्थ लिंक परियोजना की आधारशिला रखने के बाद उज्जैन में विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे।श्री आडवाणी, जिनका हिन्दू तिथि के अनुसार आज जन्म दिन भी है, नर्मदा सिंहस्थ लिंक परियोजना को क्रियान्वित करने के श्री चौहान के व्यावहारिक प्रयासों और संकल्प से अभिभूत थे। उन्होंने कहा कि श्री चौहान ने जैसी योजनाएँ बनाई हैं उनसे पूरे प्रदेश को पुण्य ही पुण्य मिलेगा। जैसा श्री चौहान कर रहे हैं वैसा अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी करें तो देश से अशिक्षा और गरीबी दूर हो जायेगी। उन्होंने मध्यप्रदेश सहित देश में बच्चों और युवाओं को कम्प्यूटर शिक्षा देने पर विशेष जोर दिया।श्री आडवाणी ने श्री चौहान की प्रशासनिक क्षमता और मौलिकता के साथ नई योजनाओं के क्रियान्वयन की सराहना करते हुए निर्णय करने की क्षमता की प्रशंसा की। उन्होंने श्री वाजपेयी के छह वर्षीय कार्यकाल की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार बनते ही परमाणु परीक्षण किया गया। इससे देश को प्रतिबंधों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद महँगाई नहीं बढ़ने दी। पूरब से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक सड़कें बनीं। गाँव-गाँव प्रधान मंत्री सड़क योजना से जोड़े गये। इसी कार्यकाल में नदियों को जोड़ने की योजना भी बनाई गई थी। उन्होंने कहा कि नर्मदा-क्षिप्रा लिंक परियोजना से नर्मदा से क्षिप्रा, चंबल, गंगा, यमुना के मिलन का चमत्कारी प्रबंध होगा। किसानों को पानी की कोई कमी नहीं रहेगी।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नर्मदा-क्षिप्रा नदी जोड़ो परियोजना मालवा के जीवन से जुड़ी है। मालवा के लिये पैसों की कमी नहीं होने दी जाएगी। श्री चौहान ने कहा कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना में 18 हजार करोड़ तो क्या एक लाख करोड़ भी लगे तो मालवा में नर्मदा का जल लाएँगे और यहाँ की उर्वरा भूमि को सूखने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि खान नदी को भी डायवर्ट किया जायेगा और उसके पानी को उपचार के बाद ही प्रयोग में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षिप्रा को प्रदूषण से बचाने का काम भी शुरू किया जायेगा।श्री चौहान ने कहा कि इस परियोजना से मालवा के 70 शहर और तीन हजार गाँव को पानी मिलेगा। उद्योगों को पानी मिलेगा और खेतों में सिंचाई होगी। नदियों को जोड़ने के बाद बैराज बनेंगे। स्प्रिंकलर लगेंगे। उन्होंने कहा कि मालवा की उर्वरा भूमि को मरु भूमि नहीं बनने दिया जायेगा। मालवा की भूमि, पीला सोना यानी सोयाबीन उगाती है, गेहूँ उगाती है, अंगूर उगाती है, को हरा-भरा बनाने के हरसंभव कदम उठाये जाएँगे। यहाँ के किसानों को सिंचाई के तौर-तरीके सीखने के लिये इजराइल भेजा जायेगा।श्री चौहान ने कहा कि पिछले साल की तरह इस साल भी किसानों को 100 रुपये क्विंटल बोनस पर गेहूँ की खरीदी होगी। उन्होंने केन्द्र से गेहूँ उपार्जन पर न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाकर 1600 रुपये प्रति क्विंटल करने की माँग की। उन्होंने कहा कि फीडर विभाजन का काम पूरा हो रहा है। किसानों को अगले साल मार्च तक चौबीसों घंटे बिजली मिलने लगेगी। श्री चौहान ने सरदार वल्लभ भाई पटेल निःशुल्क दवा वितरण, मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन, उच्च शिक्षा ऋण गारंटी योजना की चर्चा करते हुए कहा कि राज्य में हर वर्ग के कल्याण के लिये योजनाएँ बनाई हैं। लोगों के कल्याण और प्रदेश के विकास के लिये बेहतर से बेहतर प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है।श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में मदिरा की नई दुकान नहीं खोली जाएँगी। हर नागरिक को अपना कर्त्तव्य पूरा करना होगा। अगले पाँच साल में मध्यप्रदेश देश का पहले नम्बर का राज्य बनेगा।कार्यक्रम को नगरीय प्रशासन और विकास मंत्री बाबूलाल गौर, सांसद नरेन्द्र सिंह तोमर, थावर चंद गहलोत, सांसद प्रभात झा, सत्यनारायण सत्तन, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया और सांसद श्रीमती सुमित्रा महाजन ने भी संबोधित किया।इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री द्वय सुदरलाल पटवा और कैलाश जोशी, उद्योग-वाणिज्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, खाद्य मंत्री पारस जैन, कृषि मंत्री डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, परिवहन मंत्री श्री जगदीश देवड़ा, बाबूलाल जैन, लक्ष्मी नारायण पांडे, क्षेत्रीय विधायक एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मध्यप्रदेश में  दूध  की गंगा

उत्पादन राष्ट्रीय दर से अधिकमुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा है कि ऐसे प्रयास हों जिससे मध्यप्रदेश हिन्दुस्तान के दुग्ध बाजार में छा जाये। उन्होंने कहा कि साँची ब्राँड की गणना देश के सर्वश्रेष्ठ दुग्ध उत्पादों में हो इसकी रणनीति बनाकर कार्य किये जायें।मुख्यमंत्री चौहान ने भोपाल में पशुपालन विभाग की बैठक में बताया गया कि प्रदेश में दुग्ध उत्पादन में वृद्धि की दर राष्ट्रीय दर से अधिक है। राष्ट्रीय औसत साढ़े चार प्रतिशत है जबकि राज्य का औसत 8.5 प्रतिशत है।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में प्रदेश में अच्छा कार्य हुआ है। इस क्षेत्र में अपार संभावनाएँ हैं। सहायक आजीविका के रूप में पशुपालन की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि पशुपालन विभाग राशि वितरण तक सीमित नहीं रहे बल्कि पशुपालन और दुग्ध उत्पादन क्षेत्र में और बेहतर कार्य किया जाय। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा विभिन्न परियोजनाओं, इकाइयों और हितग्राहियों को राशि उपलब्ध करवायी जाती है, इसकी उपयोगिता की मॉनीटरिंग का दायित्व भी विभाग का है। उन्होंने आगामी त्रैमासिक समीक्षा में राशि की उपयोगिता संबंधी जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। चौहान ने विभिन्न योजनाओं में लक्ष्य से अधिक उपलब्धि अर्जित किये जाने पर विभाग की सराहना करते हुये कहा कि जो जिले अच्छा कार्य कर रहे हैं, उनको प्रोत्साहित किया जाना चाहिये।मुख्यमंत्री चौहान ने सुसनेर, शाजापुर में बन रहे गौ-अभयारण्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह अभयारण्य अनूठा होगा। इसे पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय की पंचगव्य आधारित परियोजना के प्रायोगिक प्रयोजन केन्द्र के रूप में भी विकसित किया जाये।बैठक में बताया गया कि 984 एकड़ में विकसित सुसनेर अभयारण्य में 10 हजार गौ-वंश के रहने की व्यवस्था की जायेगी। राज्य में दुग्ध संघ के उत्पादन में तेजी से वृद्धि हो रही है। गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष 12 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

जनाक्रोश और  जख्म जो अभी हरे हैं

जनाक्रोश और जख्म जो अभी हरे हैं सतीनाथ षड़ंगीभोपाल गैस पीड़ितों के लिए अभी बहुत कुछ करने की जरूरत है । कुछ लोगों के लिए और मीडिया के एक बड़े हिस्से के लिए भी भोपाल गैस त्रासदी २-३ दिसंबर तक सीमित एक वार्षिक अवसर रहा है, लेकिन जो लोग पीड़ितों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, वे सालभर जुटे रहते हैं और सालों से जुटे हुए हैं । वैसे भोपाल गैस पीड़ितों की जिंदगी में साल २०१० काफी महत्वपूर्ण रहा है, एक आशा जगी है । ७ जून को आए अदालती फैसले के बाद देश में नए सिरे से भोपाल पीड़ितों के प्रति सक्रियता बढ़ी है । सरकार ने भी कुछ कदम उठाए हैं । अदालत द्वारा गैस त्रासदी के लिए जिम्मेदार लोगों को सुनाई गई मामूली सजा के खिलाफ बड़ा जनाक्रोश उभरा था, जिससे मध्यप्रदेश से लेकर अमेरिका तक सरकारें हिल गई । इतना होने के बावजूद भोपाल गैस पीड़ितों को इज्जत की जिंदगी हासिल करने में अभी और कुछ साल लग जाएंगे । हजारों लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार लोग अभी भी सरकार की पकड़ से बाहर हैं । यूनियन कार्बाइड की वर्तमान मालिक डाउ केमिकल ने अभी तक मुआवजे की नई मांग को स्वीकार नहीं किया है । वह जिम्मेदारी स्वीकार करने से लगातार बच रही है । मुआवजे व जिम्मेदारी से बचने के लि यहाँ तक कि अमेरिका सरकार को भी बीच में लाने की कोशिश हुई है । अमेरिका सरकार के वरिष्ठ अधिकारी माइक फ्रोमेन ने भारतीय योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेकसिंह अहलुवालिया को लिख दिया था कि अगर डाउ केमिकल की जिम्मेदारी तय करने पर भारत में ज्यादा हल्ला होता है तो अमेरिकी पूंजीपति भारत में निवेश करना बन्द कर देंगे । बचाव में जुटी दोषी कंपनी डाउ केमिकल का कहना है कि वह भारतीय न्याय क्षेत्र में नहीं आती है । कई मोर्चो पर न्याय के लिए प्रयास जरूरी हैं । हमारी सरकारों का भी रवैया प्रशंसनीय नहीं कहा जाएगा । पीड़ितों और उनकी भावी पीढ़ी के इलाज और पुनर्वास के लिए अधिकृत आयोग की स्थापना २००८ में ही हो जाना थी, लेकिन यह काम अब तक नहीं हो सका है । ७ जून के बाद हुई बैठक में ९० फीसदी गैस पीड़ितों को अतिरिक्त मुआवजे से वंचित रखने का फैसला अन्यायपूर्ण है । आज सबसे बड़ी जरूरत है कि सभी गैस पीड़ितों को उपयुक्त मुआवजा दिया जाए । प्रदूषित कचरे को ठिकाने लगाने को डाउ केमिकल तैयार नहीं है । ÷ जो प्रदूषण करे, वही हर्जाना भरे ' के सिद्धांत पर डाउ केमिकल की जिम्मेदारी तय की जाना चाहिए । भारत सरकार को प्रदूषण के मुद्दे पर अमेरिकी अदालत में चल रहे मुकदमे में पक्षकार बनकर न्याय के लिए संघर्ष करना चाहिए । यूनियन कार्बाइड कम्पनी से १९८९ में हुए समझौते के खिलाफ सुधार याचिका दर्ज करवाना और यूनियन कार्बाइड कॉरपोरेशन अमेरिका एवं यूनियन कार्बाइड ईस्टर्न हांगकांग के खिलाफ चल रहे आपराधिक मामले में अधिकृत अधिकारियों को सजा दिलवानी चाहिए । १९९७ के बाद गैस की वजह से हो रही मौतों का पंजीकरण शुरू किया जाना चाहिए, ताकि पता तो चले कि आखिर कितने लोग मारे गए हैं । फरार युनियन कार्बाइड को शरण देने के लिए डाउ केमिकल पर आपराधिक मामला चलाया जाना चाहिए । जो भी कम्पनियाँ दोषी हैं, उन्हें भारत में व्यापार करने से बाधित किया जाना चाहिए । कुछ कदम उठाए गए हैं, जैसे नौ साल पहले भारतीय अधिकारियों को ८८ लाख की रिश्वत देने की आरोपी डाउ एग्रो साइंसेज पर सरकार की ओर से प्रतिबंध लगाया गया है । इसके अलावा डाउ केमिकल को महाराष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय प्रयोगशालाओं की स्थापना की योजना त्यागना पड़ी है । ऐसे ही दूसरे कदमों की जरूरत है, ताकि दोषी कम्पनियों की तकनीक और उत्पादों पर भारत में प्रतिबंध लग जाए । भोपाल गैस त्रासदी को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल नहीं किया गया है, सरकार को इस दिशा में कदम उठाना चाहिए । भोपाल जिला अदालत के फैसले के बाद राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मीडिया में चर्चा एक पूर्व प्रधानमंत्री, एक पूर्व न्यायाधीश और १२ में से केवल एक फरार अभियुक्त वारेन एंडरसन पर ही केन्द्रित रही, लेकिन अब समग्रता में सोचना चाहिए । न्याय के लिए अनेक कदम उठाना होंगे । वस्तुस्थिति यह है कि पीड़ित अपने ही वकीलों के जरिये उच्च न्यायालय में संघर्ष में जुटे हैं, जबकि यह पूरा मामला अब सरकारों को संभालना चाहिए । पीड़ितों की दूसरी पीढ़ी को भी पुनर्वास योजना से जोड़ना चाहिए । विगत दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा जब भारत आए थे, तब पीड़ितों को एक पत्र उन तक पहुँचाया गया था । अफसोस कि हमारे प्रधानमंत्री इस मुद्दे को ओबामा के सामने नहीं रख पाए । इस हादसे को किसी भी तरह से नजरअंदाज करने की कोशिश नहीं होना चाहिए । बंद हो चुके यूनियन कार्बाइड कारखाने को ढहाने की बजाय पूरे क्षेत्र को स्मारक में तब्दील करना चाहिए, ताकि यह त्रासदी याद में बनी रहे और सतर्क रहने के लिए प्रेरित करती रहे ।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

शिवराज बोले आम आदमी हूँ आमजन के बीच रहूँगा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं आम आदमी हूँ और आम जनता के बीच ही रहूँगा।आम आदमी से बड़े राजनेता बने मुख्यमंत्री चौहान ने अपनी धर्मपत्नी साधना सिंह सहित परिजन के साथ गृह ग्राम जैत के तीन दिवसीय प्रवास के अंतिम दिन आज जन समस्या निवारण शिविर में सीहोर, रायसेन और होशंगाबाद जिले के लोगों से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना। शिविर में लोगों से कहा कि मैं आप लोगों से मिलने यहाँ आया हूँ।धन्यवाद देने भी आएशिविर में ऐसे लोग भी मुख्यमंत्री से मिलने पहुँचे जिनके काम मुख्यमंत्री के निर्देश पर हो चुके थे। उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। ग्राम डोबी की बालिका आरती के परिजन ने आरती की किडनी के आपरेशन में मदद के लिये मुख्यमंत्री का आभार माना।मेरे रहते कोई अनाथ नहींग्राम मछवाई के अनाथ बच्चे दीपेश और सोनू जब मुख्यमंत्री चौहान से मिले तो उन्होंने कहा कि मेरे रहते कोई अनाथ नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी सरकार वहन करेगी।शिविर के दौरान निःशक्तजन के इलाज और निःशक्तता प्रमाण-पत्र बनाने की व्यवस्था की गई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि शीघ्र ही बुधनी में एक रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा। मेले में ज्यादा से ज्यादा बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मुहैया करवाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि स्वयं का रोजगार करने वालों को पूरी मदद दी जायेगी।अधिकारियों की बैठकमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बरखेड़ा-शाहगंज मार्ग तत्काल दुरूस्त करने की ताकीद की। इसी तरह शाहगंज-बकतरा क्षेत्र में आने वाले कुसुमखेड़ा-नोंनभेंट मार्ग को शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि टेंल एण्ड तक के किसानों को पानी मुहैया होना चाहिए।इस मौके पर सीहोर जिला प्रभारी मंत्री श्री विजय शाह, अध्यक्ष राज्य भंडार गृह निगम श्री राजेन्द्र सिंह राजपूत, अध्यक्ष हाउसिंग बोर्ड श्री रामपाल सिंह, अध्यक्ष मार्क फेड श्री रमाकान्त भार्गव, अध्यक्ष एम.पी.एग्रो रामकिशन चौहान, अध्यक्ष गौ-संवर्धन बोर्ड शिव चौबे, भाजपा जिला अध्यक्ष रद्युनाथसिंह भाटी, विधायक विजय पाल सिंह तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा प्रदेशवासियों को दीपोत्सव की शुभकामनाएँ

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि उनकी प्रार्थना है कि देवी लक्ष्मी की कृपा और आशीर्वाद पूरे प्रदेश की जनता पर रहे। प्रदेश को देश का अग्रणी प्रदेश बनाने के प्रयास लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने कहा है कि विकास का प्रकाश आम आदमी और गरीबों तक पहुँचे। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से आग्रह किया है कि अपने घरों पर दीपावली के दौरान दीपों के साथ प्रदेश की समृद्धि और विकास के लिये भी दीपक लगायें। उन्होंने आव्हान किया है कि सभी प्रदेशवासी इस पावन पर्व पर प्रदेश को अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का संकल्प लें।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

रीयल स्टेट इन्वेस्टर्स समिट होगी : मुख्यमंत्री श्री चौहान

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा है कि विकास में रीयल स्टेट की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रदेश में शीघ्र ही रीयल स्टेट इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में आधुनिक भारत की आवश्यकताओं की पूर्ति के नगर विकसित हो रहे हैं। श्री चौहान भोपाल में इंडिया टुडे रीयल स्टेट कान्क्लेव 2012 के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर इंडिया टुडे पत्रिका के सम्पादक दीपक मण्डल, सईद अंसारी और बड़ी संख्या में प्रदेश के रीयल स्टेट डेवलपर्स उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों के प्रश्नों के उत्तर भी दिये।श्री चौहान ने अपने उद्बोधन में विकास के मानवीय पहलुओं पर जोर देने की आवश्यकता बतायी। उन्होंने कहा कि बुनियादी अधोसंरचना के विकास के साथ ही मानव संसाधन की उन्नति भी जरूरी है। विकास मानवीय संवेदनाओं को प्रगट करने का माध्यम होना चाहिये, तभी सम्पूर्ण विकास होगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र को बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध करवाने के साथ ही जन-कल्याणकारी योजनाओं का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में युवा शक्ति को ज्ञान शक्ति के रूप में विकसित करने और रोजगार पाने के लिये विवश होकर प्रवास नहीं करना पड़े, ऐसे प्रयास किये जा रहे हैं। विगत दिनों सम्पन्न ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में किये गये एमओयू के क्रियान्वयन से रोजगार के नये 27 लाख अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि शहरी आबादी को सुविधा सम्पन्न बनाने के लिये प्रदेश में प्रत्येक शहर के सिटी डेवलपमेंट प्लान बनाये जा रहे हैं। अभी तक 111 नगर के प्लान तैयार हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि उनकी व्यक्तिगत मान्यता है कि पेयजल आपूर्ति कार्य का निजीकरण नहीं किया जाना चाहिये। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना योजना, मुख्यमंत्री पेयजल योजना और अगले वर्ष से 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था की गयी है। शहरों को एक पहचान देने की भी कोशिश की जा रही है। प्रत्येक शहर में एक आदर्श मुख्य मार्ग भी बनाया जायेगा। सार्वजनिक परिवहन को प्रोत्साहित करने के लिये चुनिंदा शहरों में सिटी लिंक बस सेवा शुरू की गयी है। भोपाल-इंदौर में मेट्रो रेल का सर्वेक्षण कार्य पूर्ण हो गया है। ठोस अपशिष्ट निदान के लिये नियोजित प्रयास के साथ ही नगरीय सेवाओं के काडर प्रबंधन के प्रयास भी किये जा रहे हैं।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लोकतंत्र में मुख्यमंत्री आम आदमी होता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिये जरूरी है कि समाज जीवंत हो। वह विचार के स्तर पर सक्रिय हो। शासन अच्छे विचारों को ग्रहण कर कार्य- योजनाएँ क्रियान्वित करें। शासन व्यवस्था जनता के लिये जनता द्वारा संचालित होनी चाहिये। प्रदेश में पंचायतों के आयोजन से ऐसे प्रयास किये गये हैं। उन्होंने कहा कि कान्क्लेव भी ऐसी ही एक पंचायत है। कान्क्लेव के विचार-मंथन से जो तथ्य सामने आयेंगे, उन्हें यथासंभव पूरा करने का प्रयास किया जायेगा। भ्रष्टाचार नियंत्रण के लिये यह आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नागरिक सेवाएँ समय से मिले इसी परिप्रेक्ष्य में लोक सेवा गारंटी अधिनियम लागू किया गया है। अधिनियम में नल कनेक्शन से लेकर भवन अनुज्ञा तक प्राप्त करने जैसी विभिन्न सेवाओं को समयबद्ध किया गया है। उन्होंने कहा कि रीयल स्टेट में निजी क्षेत्र का सहयोग आवश्यक है। इसके लिये सभी जरूरी प्रयास करने के साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया है कि मनमानी नहीं हो। रीयल स्टेट की आवश्यकतानुसार प्रावधानों में संशोधन भी किया गया है। हाई राईज भवनों के लिये 30 मीटर तक अनुमति की आवश्यकता समाप्त की गई है। शासकीय अथवा अशासकीय भवन निर्माण के पूर्व मजदूरों को निवास की बुनियादी सुविधाएँ सुनिश्चित करने की व्यवस्था भी की गई है। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी के दबाव में आकर नियमों में संशोधन नहीं किया जायेगा।इंडिया टुडे के संपादक दिलीप मण्डल ने आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि वैश्विक मंदी के दौर में मध्यप्रदेश में जिस तरह के प्रयास किये हैं, उससे प्रदेश को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य माना गया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश को इस कठिन दौर में बीमारू राज्यों की श्रेणी से उबारने का सफल कार्य किया है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

विवेकानंद से की दाऊद की तुलना

भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने स्वामी विवेकानंद के आईक्यू की तुलना आतंकी दाऊद इब्राहिम से कर दी । उन्होंने कहा कि दाउद ने अपने आईक्यू का उपयोग अपराध के क्षेत्र में किया तो वह अपराधी बन गया,जबकि विवेकानंद ने समाज, देश के हित में अपने आईक्यू का इस्तेमाल किया तो वे महान बन गए। आईक्यू दोनों जगह समान है, पर महत्वपूर्ण ये है कि बुद्धिमत्ता, कौशल का उपयोग किस तरह होता है। गडकरी रविवार को भोपाल में ओजस्विनी अलंकरण समारोह में शामिल होने आए थे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन गडकरी ने कहा कि महिलाओं में आत्म विश्वास जगाने की जरूरत है। विज्ञान हो या आध्यात्म, पर्यावरण हो अथवा पारिस्थितिकी जीवन के सभी क्षेत्रों में महिलाएें सर्वश्रेष्ठ योगदान दे सकती है। उन्हें पूरी क्षमता और मनोयोग के साथ आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि देश को बदलना है तो समाज की सोच को बदलना होगा। अतीत की लिंग, जाति, धर्म और क्षेत्र के भेदभाव की कटु स्मृतियाँ को भूलकर पूरी क्षमता और सकारात्मक सोच के साथ राष्ट्र निर्माण के लिये आगे आना होगा। श्री गडकरी ने कहा कि भारत विश्व की महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है। मूल्य आधारित शिक्षा और आधुनिक विज्ञान के साथ 21वीं सदी के देश का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने ओजस्विनी द्वारा नारी शक्ति जागरण के प्रयासों की सराहना करते हुये इसकी निरंतरता बताए रखने की आवश्यकता बताई।गडकरी ने कहा कि जब गरीब थे, तब खुश थे। जब बंगला, घर बना तो दु:खों का सागर आ गया। उन्होंने कहा कि चुने हुए प्रतिनिधि देश की स्थिति नहीं बदल सकते, बल्कि समाज के हर व्यक्ति को इस काम के लिए आगे आना होगा। गडकरी ने दार्शनिक अंदाज में कहा कि समाज में कोई पूर्ण नहीं है।गडकरी ने 500 साल पुरानी भारतीय संस्कृति और विरासत का जिक्र करते हुए कहा कि अस्पृश्यता, महिलाओं की दयनीय स्थिति, भेदभाव आदि चीजें सही नहीं थी। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि महिलाओं को समाज में पुरूष के बराबर स्थान मिलना चाहिए। इससे पहले राजधानी के स्टेट हैंगर से जब गडकरी बाहर निकले तो उनसे पूछा गया कि कांग्रेस की रैली में भाजपा पर तमाम आरोप लगाए जा रहे हैं, इस पर आप क्या कहेंगे? गडकरी चुप रहे। जब पूछा कि भ्रष्टाचार के आरोपों पर आपका क्या रूख है? तो वे झल्ला गए और उन्होंने मीडियाकर्मियों को दोनों हाथों से अपने रास्ते से हटाया और बिना कुछ कहे आगे बढ़ चले। गडकरी स्टेट हैंगर से सीधे रवींद्र भवन में आयोजित ओजस्विनी अलंकरण समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे। यहां मीडिया ने उन पर सवालों की बौछार कर दी। बिना जवाब दिए गडकरी झल्लाए और आगे बढ़कर सीधे कार्यक्रम में शामिल होने चल दिए। समारोह में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि स्त्री-पुरूष में भेदभाव के परिदृश्य को बदलने की जरूरत है। महिलाओं के प्रति विकृत सोच का, विरोध करना जरूरी है। विरोध की इसी आवाज को मजबूती देने के लिये, बेटी बचाओ अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री जयंत मलैया, संस्कृति मंत्री श्री लक्ष्मीकांत शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रभात झा भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में ओजस्विनी पत्रिका में प्रकाशित संपादकीय के संकलन भूमिजा का विमोचन भी किया गया।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बेटी बचेगी और बढ़ेगी, तभी कल है। समाज में बेटियों के प्रति भेदभाव की भावना को समाप्त करने के जन जागरण के प्रयासों में आगामी 19 नवम्बर को ग्वालियर में एक लाख से अधिक माताओं-बेटियों के सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान रानी लक्ष्मीबाई की जयंती 19 नवम्बर से राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती तक मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जहाँ पर पुरूष की सार्मथ्य समाप्त हो जाती है वहीं से मातृशक्ति प्रारंभ होती है। देवता जब विवश हो जाते थे तब मातृशक्ति ही उनका बचाव करती थी। उन्होंने देश की महान महिला विभूतियों का स्मरण करते हुए नारी शक्ति की क्षमताओं और योग्यताओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जड़ और चेतन सभी एक ही चेतना के विभिन्न रूप हैं। इसलिये किसी के साथ भी भेदभाव अनुचित है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

’कृष्णायन’, ए.आर.रहमान ने  मंत्र-मुग्ध किया,

प्रदेश के राज्यपाल रामनरेश यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश तेजी के साथ तरक्की के रास्ते पर बढ़ रहा है। जन-भावनाओं का ध्यान रखते हुए प्रदेश सरकार जो कदम उठा रही हैं उनसे मध्यप्रदेश को उत्तम प्रदेश के नाम से जाना जाएगा। विकास के कार्यां के परिणाम आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस अतीत और भविष्य के सिंहावलोकन का स्वर्णिम अवसर है। विकास के लिये संस्थाओं, नागरिकों और सरकार सभी को संकल्पित होना होगा। श्री यादव आज यहाँ मध्यप्रदेश की स्थापना दिवस पर आयोजित मध्यप्रदेश उत्सव समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मध्यप्रदेश के गौरवशाली इतिहास, प्राकृतिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक, सामाजिक और राजनीतिक समृद्धता और वैभव का स्मरण करते हुए कहा कि प्रदेश में विविधताओं का संगम है। उन्होंने कार्यक्रम में आए विख्यात कलाकारों का स्वागत करते हुए प्रदेशवासियों को स्थापना दिवस और दीपावली पर्व की शुभकामनाएँ दीं।मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश के नवनिर्माण में युवा शक्ति की रचनात्मक ऊर्जा का उपयोग किया जायेगा। उन्होंने सात नवम्बर से निःशुल्क दवा वितरण योजना प्रारंभ करने की घोषणा की। उन्होंने संगीत मनीषी उस्ताद अलाऊद्दीन खाँ द्वारा स्थापित विश्व प्रसिद्ध मैहर बेंड को संरक्षित करने की घोषणा करते हुए कहा कि अगले साल अंतर्राष्ट्रीय बेंड समारोह का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में बनने वाली फिल्मों को मनोरंजन कर से मुक्त किया जायेगा। श्री चौहान ने सभी प्रदेशवासियों को मध्यप्रदेश के जन्मोत्सव की शुभकामनाएँ देते हुए प्रदेश को शक्तिशाली बनाने का आव्हान किया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित विशाल जन समुदाय को अपनी पूरी क्षमता के साथ नया मध्यप्रदेश गढ़ने का संकल्प दिलाया।श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश अब तेजी से बढ़ता प्रदेश है। सर्वाधिक विकास दर हासिल करते हुए प्रदेश आज भारत के विकसित राज्यों की बराबरी कर रहा है। उन्होंने कहा कि विकास दर 11.98 प्रतिशत और कृषि क्षेत्र में 18 प्रतिशत वृद्धि दर हासिल कर प्रदेश आगे बढ़ रहा है। श्री चौहान ने कहा कि नागरिकों के सहयोग से मध्यप्रदेश भारत का पहले नम्बर का राज्य बनेगा।मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश के विकास दृश्य की चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में 24 घंटे बिजली मिलेगी। वर्तमान में 35 हजार करोड़ रूपये की लागत से सड़कें बन रही हैं। कृषि क्षेत्र में लगातार नये कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। उन्होंने युवाओं की शिक्षा के संबंध में कहा कि बच्चों को शिक्षा के लिये मिलने वाले ऋण की गारंटी सरकार लेगी। पैसे के अभाव में शिक्षा में रूकावट नहीं आने दी जायेगी। इंदौर में हाल ही में सम्पन्न ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की सफलता की चर्चा करते हुए कहा कि अब मध्यप्रदेश उद्योग समुदाय और निवेशकों की पसंद का प्रदेश बन गया है। उन्होंने बताया कि चार लाख करोड़ से ज्यादा मूल्य के निवेश प्रस्तावों के क्रियान्वित होने से 27 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों को शिक्षा और रोजगार के लिये महत्वपूर्ण योजनाएँ लागू की गई हैं। बेटी बचाओ अभियान से बेटियों के प्रति पूर्वाग्रह समाप्त होगा। बेटियों के माता-पिता को पेंशन देने का भी प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी पूरी मेहनत, लगन और क्षमता से प्रदेश के निर्माण में जुटे हैं। ऐसे में भ्रष्ट अधिकारियों को नहीं छोड़ा जायेगा। भ्रष्ट अधिकारियों की सम्पत्ति राजसात कर ली जायेगी। इंदौर की विशेष अदालत द्वारा भ्रष्टाचार के मामले में दिये गये फैसले के संदर्भ में उन्होंने कहा कि दोषी अधिकारी की जप्त संपत्ति में शामिल तीन मकान में आँगनवाड़ी केन्द्र या स्कूल खोला जायेगा।संस्कृति एवं जनसंपर्क मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि स्थापना दिवस प्रदेश को वैभव के शिखर पर ले जाने के लिये संकल्पित होने का दिन है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित करने का निरंतर प्रयास कर रही है। इससे पहले श्री शर्मा ने अतिथियों का अंगवस्त्रम, श्रीफल और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।सांसद श्री प्रभात झा ने कहा कि स्थापना दिवस प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को नमन करने का दिन है। उन्होंने कहा कि सरकार ने समृद्धि का अखंड दीपक जलाया है। राज्य सरकार की नीतियाँ और कार्यक्रम, समृद्धि का अंतहीन सिलसिला है जिनसे भविष्य की पीढ़ियाँ लाभान्वित होगी।कार्यक्रम में प्रदेश के कलाकारों द्वारा श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित ‘कृष्णायन’ नृत्य नाटिका और शीर्षस्थ संगीतज्ञ श्री ए.आर.रहमान और कलाकार श्री सुखविंदर ने प्रभावी प्रस्तुति दी। भगवान श्री कृष्ण के जीवन और दर्शन को प्रदर्शित करने वाले ‘कृष्णायन’ नृत्य-संयोजन ने दर्शकों को मंत्र-मुग्ध कर दिया। ऑस्कर पुरस्कार विजेता ए.आर.रहमान और उनकी आर्केस्ट्रा की प्रस्तुति से नागरिक झूम उठे। विश्व प्रसिद्ध मैहर बेंड ने मध्यप्रदेश गान बजाकर सम्मोहित किया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

सुशासन के लिए अराजकता का दौर

सुरेश शर्मा देश इन दिनों एक ऐसी अवस्था से गुजर रहा है जिसमें सबकुछ बिखरा हुआ सा है। जहां कोई किसी से कुछ भी सवाल पूछ रहा है। पूछे गए सवाल ऐसे लगते हैं मानों हर कोई ये ही सवाल तो पूछना चाह रहा था। न कोई ऐसा आकर्षक चेहरा सामने हैं जैसे जयप्रकाश जी का था, न कोई ऐसा युगपर्वतक सामने आया है कि हम इन्हीं मुद्दों को सामने लेकर चलते हैं तभी देश कि दिशा बदल जाएगी। इसी लिए सब बिखरा हुआ दिख रहा है यूं भी कह सकते हैं कि सुशासन के लिए देश में अराजकता का दौर चल रहा है। राजनीतिक पार्टियां कुछ कर नहीं पा रही हैं और पुलिस प्रशासन यह मान करके कि यह भी तो देश की व्यवस्था को सुधारने का एक हिस्सा हो सकता है इसलिए वह उसे होने दे रही है। वह बाबा रामदेव जैसा दमन करने के मूढ में नहीं है। तो फिर वही बात सामने आती है कि अव्यवस्थाओं के बीच से देश सुशासन के लिए संघर्ष कर रहा है। अन्ना हजारे का तिरंगा अब भी लोगों के हाथों में थमा हुआ है लेकिन चिन्तित करने वाली बात यह है कि भ्रष्टाचार को रोकने के लिए युवाओं ने जो तिरंगा थामा था वह तो हाथों में है लेकिन भ्रष्टाचार के दागियों की संख्या एक के बाद एक सामने आ रही है। हर महकमें में शहद फैला हुआ है हर कोई चाटने में लगा है, जिस देश में 42 प्रतिशत कुपोषित बच्चे हों और इतने के करीब गरीबी की रेखा का सम्मान बढ़ा रहे हों उस देश में उपदेशों की घुंटी उनके हिस्से आ रही हो तो इस प्रकार की बगावत की संभावना की ही जा सकती है। आज के युग में किसी को शूरवीर बनने के लिए राणा सांगा और पृथ्वीराज चौहान जैसी भुजाओं की जरूरत नहीं है। यह युग तलवार उठाकर किसी की गर्दन काटने का नहीं बल्कि सूचना के अधिकार के तहत जानकारी निकाल कर गर्दन नापने का है। जिस आरटीआई को कांग्रेस तथा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि मान कर देश को बताते यह नहीं थकते थे कि उन्होंने भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए ऐसा हथियार देश के सामने दे दिया है आज उसी के बारे में प्रधानमंत्री को कहना पड़ रहा है कि इसका दुरूपयोग हो रहा है। याने भगत सिंह किसी और के घर पैदा हो। जब सरकार के मंत्रियों के कारनामे सामने आने लगे तो यह कानून बुरा लगने लग गया है। आखिर यह स्थिति बनी क्यों? राजनीतिक दलों में भ्रष्टाचार को लेकर ऐका हो गया। कांग्रेस इसकी सरगना है तो भाजपा नम्बर दो और कभी नम्बर एक होने की लड़ाई लड़ रही है। जिसकी पूंछ उठाओ सभी एक समान नजर आते हैं। अधिकारियों की बात तो छोड़ ही दो वे तो भ्रष्टाचार के जनक हैं। अदना सा कर्मचारी करोड़ों उगल रहा है तो बड़ों का हिसाब आज तक सरकार और जांच करने वाले विभाग नहीं कर पा रहे हैं। आपके जहन में भी आयएएस जोशी दम्पत्ति की तस्वीर आ गई होगी। क्या हम कोल माफियाओं को भूल सकते हैं? क्या हम आन्ध्रा के रैड्डी बंधुओं को भूल सकते हैं? क्या हम खेल वाले कलमाड़ी को भूल सकते हैं? क्या हम बोफोर्स वाले क्वात्रोची को भूल सकते हैं? क्या वाड्रा और डीएलएफ के रिश्तों को भूल सकते हैं आदि आदि? यही कारण है कि भाजपा के नेता अरविंद केजरीवाल से कहते हैं कि आब आप अमुक नेता की जानकारी भी सार्वजनिक करिए। इसे कहते हैं राजनीति के बड़े आहदे पर आने बाद जमीर का मर जाना, जवाबदेही से भागना और किसी के कंघे पर बंदुक रखकर अपनी राजनीतिक जमीन को बचाए रखना। क्या स्वीकार किया जा सकता है कि किसी मुख्यमंत्री ने बुरे दिनों में किसी के घर रोटी खाई हो वह अपनी सरकार के खजाने की चाबी उस रोटी देने वाले के हाथों में सौंप दे। इन सब परिस्थितियों में ही बाबा रामदेव को जनता ने स्वीकार किया था, अन्ना हजारे के पीछे युवा दौड़ पड़े थे और अरविंद केजरीवाल को लोग स्वीकार करने लगे हैं। लेकिन अरविंद को एक वस्तुस्थिति को स्वीकार करना होगा। वह यह है कि वो जो कुछ भी हैं मीडिया रूचि के कारण हैं लेकिन राजनीतिक दल और उसे मिलने वाले वोटों का आधार मीडिया नहीं होता। मीडिया देश की सबसे बड़ी ताकत है इसे अब स्वीकार करना होगा। वह देश के हित में सोच रहा है यह भी स्वीकार करना होगा। यही कारण है कि जब भी देश के हितों के संरक्षण के लिए किसी भी व्यक्ति ने आवाज उठाई है उसे मीडिया ने सिर आंखों पर लिया है। बाबा योग सीखाते-सीखाते राजनीतिक पचड़े में इसलिए पड़ गए कि मीडिया ने उन्हें वह ऊंचाई दे दी जिसको शायद वे संभाल पाने की स्थिति में नहीं थे। अन्ना हजारे के सामने भी जो इतना बड़ा सैलाब आया वह मीडिया के कारण ही आया था। आज सलमान खुर्शीद फोटो दिखा कर यह प्रमाणित करने का प्रयास कर रहे हैं कि उन्होंने विकलांगों का धन नहीं डकारा तो वह भी मीडिया के कारण ही है। इसलिए केजरीवाल में भरी मीडिया की हवा कितने दिन तक रहेगी या बाबा-अन्ना की तरह किसी और विकल्प की ओर चली जाएगी? क्या देश के राजनीतिक दलों और सुव्यवस्थित सामाजिक संगठनों में इतनी ताकत नहीं बची है कि वे अपने में से किसी को अन्ना या बाबा जैसे व्यक्ति दे सके। किसी भी नेता में आज जयप्रकाश बनने की क्षमता क्यों नहीं है? भाजपाईयों में डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी बनने के जींस क्यों समाप्त हो गए? बिलकुल ऐसा हो गया क्योंकि राजनेताओं की करनी और कथनी में अन्तर आ गया। आपसी बात में यह खूब कहा जाने लग गया कि मंच की बात और होती है और व्यक्तिगत जीवन की बात और होती है। अपने कार्यकर्ताओं को मकान, खदान और दुकान से दूर रहने की बात जोर शोर से कहने वालों के पुत्र यही करते हुए बदनाम हो रहे हैं। इसलिए देश की मचलती हुई परेशानियां सड़कों पर आ रही हैं। उन्हें संभालने के लिए कोई प्रभावशाली नेता नहीं है। अरविंद केजरीवाल जैसे नाम को मीडिया थामें चल रही है। वह अधिक दूर तक चलने वाला चेहरा नहीं है। लेकिन उसने जो रास्ता खोल दिया है वह भारत में सुशासन की ओर जाने वाला रास्ता है। हमने कहा था कि भुजाओं की ताकत नहीं दिमाग की ताकत का दौर है यह तो अरविंद केजरीवाल ने दो विषयों को सामने रखा है। पहला सरकार में काम करने वालों की वस्तुस्थिति और गैर सरकारी संगठनों में काम करने वालों की यथास्थिति। जब वाड्रा को लेकर निशाना शुरू हुआ था तब यह संदेश गया था कि जब देश के सबसे बड़ लोकतांत्रिक राजवंश के दामाद को निशाने पर लिया जा सकता है तो कोई भी प्रभावशाली नेता अब निशाने पर आ जाएगा। बस एक बार रास्ता दिखाने की जरूरत है देश में क्रान्तिकारियों के सामने आकर कूदने वालों की कमी नहीं है। अब सबसे हिसाब मांगा जाएगा। बिना काम कैसे करोड़ों की संपत्ति बन गई। इससे राजनीति में शुद्धिकरण की स्थिति बनेगी। देश की तीस कंपनियों का सेंसेक्स लाखों व्यवसायियों का भाग्य निर्धारित करता है तथा जिस माल की डिलिवरी ही नहीं देना है उसके भाव उपभोक्ता की जेब काटने में सहायक हो रहे हैं, ऐसे में सुशासन की आस देखना जरूरी है। जिन अफसरों और नेताओं ने देश को अपने सेवाकाल में कुछ दिया नहीं उनके गैर सरकारी संगठन देश की सेवा कर रहे हैं यह कैसे संभव हो सकता है। सलमान खुर्शीद का एनजीओ विकलांगों के धन को हजम कर गया है तो ऐसे कई पूर्व मुख्यसचिवों के गैर सरकारी संगठन भी हैं जो करोड़ों खाकर उपदेश देते फिर रहे हैं। उनकी पहुंच कितनी अधिक है वह इससे ही पता चल जाता है कि एक कलेक्टर नक्सलियों के कब्जे में जाता है तो उसकी मध्यस्थता करने के लिए ये ही सामने आ जाते हैं। जब राजगोपाल आदिवासियों को लेकर दिल्ली कूंच करते हैं तो दूसरे एनजीओ वाले सामने आते हैं और सरकार के साथ समझौता करवाते हैं। यह सांठगांठ समझने के दिन आ गए हैं। इसी लिए देश में हो रही अव्यवस्था को झेलकर सुशासन के लिए सपने देखे जा सकते हैं। इस अव्यवस्था से चिन्तित होने की बजाए चिन्तित इससे होना है कि जिस राजनीतिक दल को विकल्प बनते देश देखना चाहता है वह बिल्ली के भाग्य से छींका टूटने का इंतजार कर रहा है और सब देख कर भी उसकी गतिविधियां रूकी हुई हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

एक वर्ष की अवधि में पूर्ण होगी नर्मदा-क्षिप्रा लिंक परियोजना

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिये हैं कि नर्मदा-क्षिप्रा सिंहस्थ लिंक परियोजना को एक वर्ष की समय-सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने अगले चरण में कालीसिंध, पार्वती और गंभीर नदी को नर्मदा नदी से जोड़ने की परियोजना बनाने को कहा। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज यहाँ नर्मदा नियंत्रण मंडल की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में करीब 432 करोड़ रुपये लागत की महत्वाकांक्षी नर्मदा-क्षिप्रा सिंहस्थ लिंक परियोजना का अनुमोदन किया गया। बैठक में जल संसाधन मंत्री श्री जयंत मलैया तथा नर्मदा घाटी विकास राज्य मंत्री श्री के.एल. अग्रवाल भी उपस्थित थे।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नर्मदा-क्षिप्रा सिंहस्थ लिंक परियोजना का प्रथम चरण पूरा होने के बाद इसकी क्षमता बढ़ाने के लिये भी आगे योजना बनायी जाय। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 तक अपने हिस्से के नर्मदा जल का पूरा उपयोग करना प्रदेश के सामने एक बड़ी चुनौती है। श्री चौहान का कहना था कि नर्मदा क्षिप्रा लिंक परियोजना संपूर्ण मालवा क्षेत्र की पेयजल समस्या के स्थायी हल की दिशा में ऐसा कार्य होगा जिसके पूर्ण होने पर अन्य प्रस्तावित नदियों को जोड़ने का रास्ता भी सुगम हो सकेगा।बैठक में बताया गया कि नर्मदा-क्षिप्रा सिंहस्थ लिंक योजना के अंतर्गत ओंकारेश्वर दाँयी तट नहर के खरगोन जिले के बड़वाह तहसील के सिसलिया जलाशय से इन्दौर जिले के ग्राम उज्जैनी तक 348 मीटर ऊँचाई तक नर्मदा जल उद्वहन किया जायेगा। योजना में 5 क्यूसेक क्षमतायुक्त लगभग 49 किलोमीटर लंबी राइजिंगमेन बनायी जायेगी। योजना से देवास और उज्जैन शहर को पेयजल तथा उद्योगों को आवश्यक जल उपलब्ध हो सकेगा। साथ ही वर्ष 2016 में होने वाले सिंहस्थ के तीर्थ-यात्रियों को आवश्यक जल उपलब्ध करवाया जायेगा।बैठक में मुख्य सचिव श्री आर. परशुराम, प्रमुख सचिव नर्मदा घाटी विकास श्री रजनीश वैश, प्रमुख सचिव वित्त श्री अजयनाथ और प्रमुख सचिव जल संसाधन श्री राधेश्याम जुलानिया सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

अप्रवासी भारतीयों और मध्यप्रदेश के बीच संवाद के लिये बनेगी  वेबसाइट

शिकागो में मुख्यमंत्री श्री चौहान का अभिनन्दनशिकागो में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है राज्य सरकार विकास के मुद द्मदों पर अमेरिका में बसे अप्रवासी भारतीयों और मध्यप्रदेश के बीच संवाद स्थापित करने के लिये विशेष वेबसाइट बनायेगी। इसके माध्यम से संवाद के अलावा अप्रवासी भारतीयों को मध्यप्रदेश के विकास में सहयोग करने में भी आसानी होगी। श्री चौहान छह अक्टूबर 2012 को अमेरिका के शिकागो में अप्रवासी भारतीयों द्वारा आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस सम्मेलन में ढाई सौ से ज्यादा अप्रवासी भारतीयों ने भाग लिया जो अमेरिका के विभिन्न प्रांतों में बस गये हैं।अप्रवासी भारतीय और उनके परिवारजन मध्यप्रदेश के बारे जानने-समझने के लिये उत्सुक थे। मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश सरकार के आर्थिक विकास और वर्तमान परिदृश्य के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश सबसे तेज गति से विकास करने वाले भारतीय राज्यों में शामिल है।अप्रवासी भारतीय परिवारों ने मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना के संबंध में उत्सुकता दिखाते हुए मुख्यमंत्री से इस योजना के उद्देश्य, संचालन और प्रबंधन के बारे में सवाल किये। श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार की सभी योजनाएँ आम लोगों के साथ परस्पर संवाद के बाद लोगों के सुझावों के आधार बनाई गई हैं। मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना भी इसी संवाद का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यदि अप्रवासी भारतीय, समूह में भारत के तीर्थ-स्थलों का भ्रमण करने आते हैं, तो मध्यप्रदेश सरकार उन्हें हर प्रकार का सहयोग देगी। उन्होंने अप्रवासी भारतीयों को भारतीय तीर्थ-दर्शन के लिये आमंत्रित करते हुए कहा कि तीर्थाटन आध्यात्मिक ऊर्जा और स्फूर्ति प्राप्त करने का सबसे अच्छा अनुष्ठान है।मुख्यमंत्री के विकास दर्शन और भारतीय दर्शन की व्याख्या से प्रभावित होकर अप्रवासी भारतीयों ने कहा कि वे भी मध्यप्रदेश के विकास में अपना योगदान देना चाहते हैं। इसके लिये अप्रवासी भारतीय समुदाय ने मुख्यमंत्री से परस्पर संवाद की विशेष वेबसाइट बनाने की मांग की जिसके माध्यम से कोई भी इच्छुक अप्रवासी भारतीय मध्यप्रदेश शासन के साथ संवाद कर सकता है। इस मांग पर तुरंत अपनी सहमति देते हुए श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार यह वेबसाइट बनायेगी।विवेकानंद स्मारक का भ्रमण और पुष्पांजलिइसके पहले श्री चौहान ने शिकागो में विवेकानंद स्मारक का भ्रमण किया और स्वामी विवेकानंद की स्मृति को नमन कर श्रद्धा व्यक्त की। इसी सभागार में 11 सितम्बर 1893 को स्वामी विवेकानंद ने विश्व धर्म संसद में वेदांत दर्शन पर व्याख्यान देकर न सिर्फ अमेरिका को वेदांत ज्ञान से परिचित कराया बल्कि बल्कि पूरे विश्व में भारत को गौरवान्वित किया था। स्वामी विवेकानंद के महान व्याख्यान के कारण ही पूर्व और पश्चिम के धमर्ों के बीच संवाद पथ स्थापित हुआ।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

मध्यप्रदेश सरकार अदिवासियों के साथ

मुख्यमंत्री ने अमेरिका से आदिवासियों को संबोधित किया दूरभाष परमुख्यमंत्रीशिवराजसिंह चौहान ने कहा है मध्यप्रदेश सरकार आदिवासियों के साथ है। श्री चौहान आज मुरैना के ग्राम जड़ेरूआ के पास जन सत्याग्रह यात्रा को संबोधित कर रहे थे। यह संबोधन उन्होंने अपनी विदेश यात्रा के दौरान अमेरिका से मोबाइल के जरिये किया। उन्होंने भूमि सुधार के संबंध में कहा कि इस पर केन्द्र सरकार को गंभीर होना चाहिये।श्री चौहान ने कहा कि आदिवासियों को पट्टे देने की प्रक्रिया फिर शुरू की जायेगी। मध्यप्रदेश सरकार ने आदिवासियों के बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिये गंभीर प्रयास किये हैं। आदिवासियों के विरुद्ध लाखों छोटे-मोटे प्रकरणों को वापस लेने की प्रक्रिया मध्यप्रदेश सरकार शुरू करेगी।सांसद श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार आदिवासियों के प्रति संवेदनशील है। प्रदेश के कुल बजट का 23 प्रतिशत हिस्सा आदिवासियों के उत्थान के लिये रखा गया है।इस अवसर पर सांसद श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, एकता परिषद के संयोजक श्री राजगोपाल पी.व्ही. और विधायक श्री शिवमंगल सिंह भी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

भारत-यूएस बिजनेस मीट मध्यप्रदेश में करने पर बनी सहमति

मुख्यमंत्री चौहान की बिजनेस काउंसिल के सदस्य निवेशकों से चर्चा एम पी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश भारत के राज्यों में सबसे तेज गति से निवेश क्षेत्र के रूप में सामने आया है। ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, फार्मास्युटिकल, सूचना प्रौद्योगिकी आधारित सेवाओं, पर्यटन, खाद्य प्र-संस्करण, टेक्सटाइल और नवकरणीयऊर्जा क्षेत्रों में निवेश की भरपूर संभावनाएँ हैं। श्री चौहान गत दो अक्टूबर को वाशिंगटन डी सी में यूएस इंडिया बिजनेस काउंसिल और भारतीय उद्योग परिसंघ बिजनेस कान्फे्रंस को संबोधित कर रहे थे।यूएस इंडिया बिजनेस काउंसिल का गठन भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने और वाणिज्यिक मित्रता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गठित किया गया है।मुख्यमंत्री ने यू एस इंडिया बिजनेस काउंसिल के सदस्यों और वाणिज्यिक प्रतिनिधियों को मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में 28 से 30 अक्टूबर 2012 को होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2012 में भाग लेने के लिये आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत और अमेरिका के व्यापारिक संबंध मैत्रीपूर्ण हैं। भारत के लिये अमेरिका सबसे बड़ा विदेशी पूँजी निवेश का स्त्रोत है। भारत में कुल विदेशी पूँजी निवेश में छह प्रतिशत योगदान अमेरिका का है।श्री चौहान ने मध्यप्रदेश में पूँजी निवेश के लिये तैयार वातावरण और अधोसंरचना की चर्चा करते हुए कहा कि सड़क संपर्क, बिजली, पानी और तकनीकी रूप से कौशल सम्पन्न मानव संसाधन और उद्योगों के लिये जरूरी संसाधन मध्यप्रदेश में उपलब्ध हैं।अपने संबोधन में वरिष्ठ निदेशक एवं नीति विश्लेषक और यूएस इंडिया बिजनेस काउंसिल की कार्यकारी उपाध्यक्ष सुश्री डिएन फैरल ने श्री चौहान की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी पहल से व्यापारिक संभावनाएँ बढ़ेंगी। इस अवसर पर भारत और यूएस बिजनेस मीट मध्यप्रदेश में आयोजित करने पर सहमति बनी। समय और स्थान बाद में तय होंगे। अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम से चर्चाइसके पहले मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवेश सहायता के संबंध में अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की। श्री चौहान ने कहा कि नवकरणीय ऊर्जा उत्पादन, अधोसंरचना निर्माण के वित्तीय सहयोग, नवकरणीय ऊर्जा, स्वास्थ्य एवं शहरी अधोसंरचना निर्माण में सार्वजनिक-निजी सहभागिता को प्रोत्साहित करने के लिये न सिर्फ निवेश में सहयोग बल्कि तकनीकी मार्गदर्शन की भी आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि किसी भी परियोजना में वित्तीय सहयोग के साथ तकनीकी मार्गदर्शन और परामर्श उपलब्ध करवाने से ही समय पर निश्चित लागत में परियोजना पूरी हो सकती है।अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम की ओर से वरिष्ठ अधिकारियों ने मध्यप्रदेश के प्रस्तावों पर सकारात्मक रूख अपनाते हुए उच्च, शिक्षा, जल संसाधन एवं स्वास्थ्य और सड़क अधोसंरचना के क्षेत्रों में निवेश सहयोग पर चर्चा की।अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम की ओर से क्षेत्रीय उद्योग संचालक अधोसंरचना एवं प्राकृतिक संसाधन दक्षिण एशिया सुश्री अनिता जार्ज, मुख्य निवेश अधिकारी सार्वजनिक-निजी सहयोग विभाग श्री विपुल भगत और विश्व बैंक के प्रतिनिधि के रूप में कार्यक्रम अधिकारी जिल आर्मस्ट्रांग उपस्थित थी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

एमपी में जून तक सबको मिल जाएगा आधार

मध्यप्रदेश की सभी सवा सात करोड़ आबादी को आगामी जून तक आधार नम्बर देने का लक्ष्य तय किया गया है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने विश्वास व्यक्त किया है कि निर्धारित समय-सीमा में यह कार्य पूर्ण होगा। बैठक में बताया गया कि समय पर संतोषजनक कार्य नहीं करने वाली एजेंसी को दण्डित किया जायेगा तथा उसी दर पर कार्य दूसरी एजेंसी को दे दिया जा सकेगा। आधार नम्बर की मध्यप्रदेश में प्रगति और आगामी कार्य योजना के संबंध में आज मुख्यमंत्री श्री चौहान की भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के अध्यक्ष नंदन निलेकणी के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई।श्री चौहान ने श्री निलेकणी को इंदौर में आयोजित होने वाली इंटरनेशनल इन्वेस्टर समिट में भी आमंत्रित किया। बैठक में मुख्य सचिव आर.परशुराम भी उपस्थित थे।बैठक में तय किया गया कि राज्य में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले कलेक्टरों को राष्ट्र तथा राज्य स्तर पर सम्मानित कर पुरस्कृत किया जायेगा। आधार नम्बर का एक कार्ड विशिष्ट पहचान देने के साथ अनेक सुविधायें देगा।भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के अध्यक्ष नंदन निलेकणी ने कहा कि मध्यप्रदेश में महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, श्रम आदि की अनेक बेहतरीन योजनायें हैं। आधार नम्बर न केवल इन योजनाओं को और गति देगा बल्कि किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका भी इससे समाप्त होंगी। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड के माध्यम से हितग्राही को घर पर भुगतान की सुविधा उपलब्ध हो जायेगी। उन्होंने बताया कि यह कार्ड डेबिट कार्ड की तरह भी कार्य करेगा। इससे किसानों और अन्य हितग्राहियों को कैशलेस परचेस की भी सुविधा मिल जायेगी।मध्यप्रदेश में हो रहे कार्यों का प्रस्तुतीकरण देते हुये योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी सचिव सुधिरंजन मोहंती ने बताया कि प्रदेश में एक करोड़ सात लाख आधार नम्बर आवंटित हो चुके हैं। शेष 6 करोड़ कार्ड बनाने के लिये 6 हजार मशीनें लगायी जायेंगी यह कार्य दो सौ दिन में पूरा करने की कार्य योजना तैयार की गयी है। उन्होंने बताया राज्य में इलेक्ट्रॉनिक पेयमेंट का कार्य व्यापक स्तर पर किया जा रहा है। इसे आधार के साथ जोड़ा जायेगा।बैठक में बताया गया कि झारखण्ड, सिक्किम, महाराष्ट्र,आंध्रप्रदेश आदि अनेक राज्यों में आधार नम्बर के जरिये अनेक सफल प्रयोग हुये हैं।बैठक में अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास अरूणा शर्मा, प्रमुख सचिव उद्योग प्रसन्न कुमार दाश, प्रमुख सचिव वित्त अजय नाथ, प्रमुख सचिव राजस्व बसंत प्रताप सिंह एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

गौर ने मुंबई में बताई एमपी की  खूबी

मध्यप्रदेश एक शांतिप्रिय राज्य है, जहाँ पर निवेश करना निश्चित ही लाभकारी होगा। प्रदेश में पैदा होने वाला कपास देश में सर्वोत्तम माना जाता है। मध्यप्रदेश में सस्ते एवं परिश्रमी कारीगर उपलब्ध हैं। निवेशक मध्यप्रदेश के इंदौर में अक्टूबर, 2012 में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट में अवश्य शामिल हों। नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री बाबूलाल गौर ने मुंबई में सी.सी.आई., पर्यटन तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के तत्वावधान में आयोजित निवेशक सम्मेलन में यह बात कही।मंत्री श्री गौर ने कहा कि इंदौर के समीप पीथमपुर में राष्ट्रीय-स्तर का ऑटो टेस्टिंग ट्रेक बनाया गया है, जिसके पास ऑटो क्षेत्र में निवेश करना फायदेमंद होगा। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में राजीव आवास योजना में लगभग 1,600 झोपड़ियों का पुनर्वसन किया जा रहा है। प्रदेश में अनेक ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक-स्थल हैं, जहाँ पर्यटकों को सुविधाएँ उपलब्ध करवाकर राष्ट्रीय्र पर्यटन नक्शे में लाया जा सकता है।मंत्री श्री गौर ने प्रारंभ में निवेशकों से एकल बैठक कर मध्यप्रदेश में उपलब्ध संसाधनों, अधोसंरचना, कच्चा माल आदि के बारे में जानकारी दी और उनसे निवेश के बारे में चर्चा की। श्री गौर से भेंट करने वालों में हिन्दुजा रियल्टी वेंटेज लिमिटेड के सुदीप गोस्वामी, इनोवेटिव फिल्म स्टूडियो के सरवन प्रसाद, होटल लीला केंपसकी की अमृता नायर, टाटा रियल्टी इन्फ्रा-स्ट्रक्चर के पी.डी. करकेरिया, इन्फ्रा-स्ट्रक्चर लीजिंग एण्ड फायनेन्सियल सर्विसेस लिमिटेड के पारितोष गुप्ता, एस.एल. इन्फ्रा-स्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के केदार भागवत और श्री मित्तल, कार्प कम्पनी के करण मित्तल एवं जिमी मिस्त्री, कारगरन ऑटोमेशन के श्रीनिवास रमेश और सैयद हसीम अराफात, यू.बी.ई. इण्डस्ट्री के विजय भास्कर तथा अशोक बिल्ड कार्प के सतीश पारीख शामिल हैं।बैठक में इनोवेटिव फिल्म के श्री प्रसाद ने मध्यप्रदेश में फिल्म सिटी बनाने की इच्छा व्यक्त की। अन्य निवेशकों ने भी मध्यप्रदेश में निवेश करने की अपनी इच्छा जतलायी।इस अवसर पर प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग एस.पी.एस. परिहार, प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम राघवेन्द्र सिंह और आयुक्त नगरीय प्रशासन संजय शुक्ला आदि उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

प्रदेश में किराना में विदेशी पूंजी निवेश लागू नहीं होगा

मुख्यमंत्री श्री चौहान की फौरी प्रतिक्रियामध्यप्रदेश के मुख्यमंत्रीशिवराजसिंह चौहान ने कहा है कि वे केन्द्र सरकार के किराना में विदेशी पूंजी निवेश के निर्णय का विरोध करते हैं। मध्यप्रदेश में इस को लागू नहीं किया जाएगा।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्पष्ट किया है कि वे विदेशी पूंजी निवेश का विरोध नहीं करते हैं। अधोसंरचना के क्षेत्र में निवेश आना चाहिये।श्री चौहान ने कहा है कि देश के लाखों परिवारों की जीविका किराना और छोटे व्यवसाय पर आधारित है। अत: इस क्षेत्र में विदेशी पूंजी निवेश से बेरोजगारी बढ़ेगी और लाखों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जायेगा। इसलिये किराना में विदेशी पूंजी के निवेश को स्वीकार नहीं किया जा सकता है। किराना जैसे क्षेत्र में विदेशी पूंजी निवेश आये और हमारे लोगों का काम-धंधा छिन जाये, यह उचित नहीं है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

आडवानी ने कहा सत्ता में बैठे लोग राम बने

शिवराज बने श्रवण कुमार ,बजुर्गों को भेज रहें तीर्थशैफाली गुप्ता मध्यप्रदेश में चुनाव में भले ही अभी एक बरस से ज्यादा है लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने तिरुप का इक्का चल दिया है मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजन शरू कर के |शिवराज सिंह की सरकार जब बजुर्गों के लिए श्रवण कुमार बनी तो बजुर्ग यात्रियों की पहली ट्रेन को हरी झंडी दिखने के लिए बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी भोपाल आये और शिवराज का था कारनामा देख के गदगद हो गए ,ट्रेन के हर यात्री को उन्होंने नमन किया और हबीबगंज स्टेशन से श्रीरामेश्वरम् जा रही ट्रेन को विधिवत रवाना किया।स्पेशल ट्रेन में मजूद ब्यावरा के मोहन लाल हों या फिर बैतूल की शांति बाई सब शिवराज सरकार के लिए कसीदे पढ़ रहे थे ,सरकार ने हिन्दुओं के अलाव मुसलमानों ,सिखों ,बौधों और जैन धर्म को मानने वालों के 17 धार्मिक स्थलों का चयन इस योजना के लिए किया है |अगली ट्रेन अजमेर शरीफ के लिए रवाना होगी |भोपाल के हबीबगंज स्टेशन पर बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी ने ट्रेन रवाना करने से पहले तीर्थ-यात्रियों तथा उपस्थित जन-समूह को संबोधित करते हुए कहा कि सत्ता में बैठे लोगों को श्रीराम की तरह आदर्श प्रस्तुत करना चाहिये। उन्हें आम लोगों के हित में नित नये अनुकरणीय कार्यक्रम लागू कर सबकी भलाई का मार्ग प्रशस्त करना चाहिये। श्री आडवाणी ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में बहुत से कार्यक्रमों में भाग लिया, लेकिन यह एक ऐसा अनूठा कार्यक्रम है, जिसमें उन्हें देव-आराधन की अनुभूति हो रही है। उन्होंने उपस्थित साधू संतों तथा तीर्थ-यात्रियों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए यात्रियों को यात्रा की सफलता की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि सर्वधर्म समभाव भारतीय संस्कृति का मूल भाव है और मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में सभी धर्मों के तीर्थ-स्थल को शामिल कर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इसका सुंदर उदाहरण सामने रखा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि बजुर्गों से चर्चा के बाद ही इस यात्रा में उनके साथ एक सहायक ले जाने और उसका पूरा खर्चा भी सरकार द्वारा वहन करने का कम भी उनकी सरकार कर रही है उन्होंने घोषणा की कि बुजुर्गों को दीनदयाल अंत्योदय उपचार योजना में शामिल किया जायेगा। अधिक गंभीर बीमारी की स्थिति में उन्हें इसके अलावा बीमारी निधि योजना से सहायता देकर इलाज की सुविधा दिलवाई जायेगी। प्रत्येक जिले में वृद्धाश्रम खोले जायेंगे, जिनका प्रबंध राज्य सरकार करेगी। राज्य में एक ऐसा कठोर कानून लागू किया जायेगा, जिसमें समर्थ संतानों द्वारा माता-पिता की अनदेखी करने पर उन्हें तीन माह की सजा दी जायेगी। श्री चौहान ने कहा कि एक आयोग द्वारा बुजुर्गों के कल्याण की योजनाओं पर विचार किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना से उनका एक संकल्प और सपना पूरा हुआ है। बुजुर्ग पूरे सम्मान के पात्र हैं और उन्हीं से हम सभी का अस्तित्व है। मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना बुजुर्गों के चरणों में एक विनम्र नमन है। उन्होंने कहा कि हर सप्ताह एक ट्रेन रवाना होगी और मार्च के अंत तक 60 हजार बुजुर्गों को तीर्थ-यात्राएँ करवाई जायेंगी। आवश्यकता होने पर इससे अधिक लोगों को भी इसका लाभ दिलवाया जायेगा। तीर्थ-यात्रा के दौरान यात्रियों के भोजन, नाश्ते, ठहरने आदि सहित सभी व्यवस्थाएँ की गई हैं। यात्राओं में मंत्रीगण तथा निगम-मण्डल अध्यक्ष भी यात्रियों के साथ जाकर उनकी सुख-सुविधा का ध्यान रखेंगे|इस अवसर पर कामदगिरि पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी रामस्वरूपानंद रामानंदाचार्य ने तीर्थ-यात्रियों को तीर्थ-यात्रा के दौरान किस तरह का आचरण किया जाये, इसके संबंध में मार्गदर्शन दिया।इस मौके पर जनसंपर्क और धर्मस्व मंत्री लक्ष्मी कान्त शर्मा और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा ने भी सभा को सम्भोधित किया |संस्कृति मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने योजना की मुख्य विशेषताओं के विषय में विस्तार से बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अनेक ऐसी योजनाएँ लागू की हैं, जिनकी न केवल पूरे देश में प्रशंसा की जा रही है, बल्कि उनका अनुकरण भी किया जा रहा है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

इंद्रेश, राम माधव, डायरियाँ और खबरपालिका

कैलाश विजयवर्गीय पुलिस, सी.बी.आई. और अफसरशाही या नौकरशाही का राजनीतिक हितों के लिए उपयोग-दुरूपयोग करने की खबरें अपने देश में आम बात हैं । दबी जुबान से हमने इसकी स्वीकारोक्ति भी देखी है । यही नहीं, अदालतों ने अपने फसलों में इसे लिखा भी है । राजनीति, कार्यपालिका और विधान पालिका की स्वामी-भक्ति के पीछे के तर्क तो समझ में आते हैं, लेकिन खबरपालिका का किसी व्यक्ति, समूह या दल के प्रति कमिटमेंट थोड़ा अजूबा लगता है । कमिटमेंट और स्वामी-भक्ति दिखते हैं, समझ में आता है और उनका उपयोग भी समझा जा सकता है । दरअसल, खबरपालिका अपनी सनसनी की दौड़ में कहीं कमिट होने की बजाय मुफ्त में ही इस्तेमाल हो जाती है । उसे भी पता नहीं चलता कि उसकी हड़बड़ी से किसका कितना नुकसान हुआ है ? इस लाभ-हानि से राष्ट्र, समाज, विचार, आदर्शो और देश के इतिहास के साथ कितना अन्याय या देश का कितना नुकसान होता है, यह भी कोई नहीं जानना चाहता ।होश संभालने के बाद मैने किसी कुदाल आयोग का नाम सुना था । इस आयोग की प्रत्येक सुनवाई या बैठक के बाद ऐसी-ऐसी बातें अखबारों में छपती थीं कि दिल दहल जाता था । देश के आदरणीय, पूजनीय, सर्वमान्य, सर्वोदयी, गांधीवादी, राष्ट्रवादी और रक्त-स्वेद का तर्पण कर आदिवासी और ग्रामीण इलाकों की तस्वीर बदलने वाले नेताओं-कार्यकर्ताओं के विरूद्ध बयानों के माध्यम से ÷प्लांट' की गई बातें मीडिया की सुर्खियां बनवाई जाती थीं । इन खबरों ने संपूर्ण राष्ट्र का आत्मविश्वास तोड़ दिया था । मूर्तिभंजन के इसी तरीके ने इसके बाद प्रतिदिन कई तरह के एक से बढ़कर एक नए रूप धारण किए और एक अदृश्य अविश्वास का माहौल चारों तरफ छा गया । अपनी बात कहने के पूर्व एक क्षेपक शायद उपयुक्त होगा । सोमनाथ का मंदिर जब लुटा था, तब माल असबाब के जाने का दर्द कम था । मंदिर के देवता का सम्मान जाना बड़ी बात थी । उससे भी बड़ी बात यह भी कि उस देवता में संपूर्ण समाज का असीम श्रद्धा-भाव और अद्भुत विश्वास था । उसी के लुटने पर समाज की श्रद्धा और आत्मविश्वास जब टूटा था, तो वह कभी नहीं लौटा और हम सदियों तक गुलाम रहे । कांग्रेस की आंतरिक राजनीति में प्रधानमंत्री पद के तत्कालीन दावेदारों को उस समय के प्रधानमंत्री नपे यह कहकर फंसवा दिया था कि उनका नाम किसी हवाला व्यापारी की डायरी में था । तब चुनाव होने और भारतीय जनता पार्टी की विजय होने की स्थिति में लालकृष्ण आडवाणी के प्रधानमंत्री बनने का भी अंदाजा लगाया जा सकता था । इसीलिए उनका नाम भी हवाला डायरियों ने उगल दिया । भारतीय राजनीति में राजनीतिक शुचिता के प्रतीत लालकृष्ण आडवाणी तत्काल किसी पौराणिक ऋषि की तर खड़े हुए और प्रतिज्ञापूर्ण घोषणा कर दी कि अब मैं बेदाग होकर ही संसद में कदम रखूंगा और उन्होंने ऐसा किया थी । अपने इस युग में सीता की तरह अग्नि परीक्षा की प्रक्रिया से गुजरने और इस बीच दिलों के टूटने से राष्ट्र, लोकतंत्र और समाज को कितनी क्षति हुई होगी और इस क्षति का उत्तरदायी कौन ?क्या वह सम्मान लौटाया जा सकता है ? इन प्रश्नों के उत्तर आज तो हमारे पास नहीं हैं । आडवाणी जी की तरह ही कभी शंकराचार्य भी सुर्खियों की सूली पर टांगे गए थे । प्रतिदिन नई खबरों को तोड़ा-मरोड़ा गया, बनाए गए नए तथ्य ।फ उस समय भी देश का बहुसंख्य हिंदू समाज आहत हुआ था। फिर न्यायालय ने उस प्रकरण में क्या फैसला दिया, यह अब तक किसी को नहीं मालूम । खबरपालिका की दन दिनों की सनसनी और हड़बड़ी से जो दिल टूटे थे, उनका हिसाब भी अब किसी को नहीं देना है, न कोई पूछेगा और न कोई उत्तर देगा । यह क्रम ऐसा ही चलता रहेगा । ऐसा कई कनिष्ठ, वरिष्ठ और इतिहास के गर्त में चले गए लोगों के साथ होता ही है । उन्हें तब मिली बेवजह सजा से ऐसा लगता है कि वे सार्वजनिक जीवन में आकर कोई भूल कर बैठे हैं या उन्होंने कोई भूल कर दी थी । ये भी मनुष्य हैं, इनके प्रति भी कई लोगों का विश्वास है । इन्हें कई लोग प्रेम भी करते हैं । प्रेम करने वालों का भी दिल है, लेकिन दिल देखा नहीं जा सकता, छुआ नहीं जा सकता और इसके टूटने की आवाज भी सुनी नहीं जा सकती, इसीलिए न्याय की यह आदिम पद्धति जारी है । सुर्खियों के निशाने पर आया व्यक्ति तब तक नहीं छूट पाता, जब तक कि कोई नई डायारी और नया सिर नहीं मिल जाता । आजकल सुनील जोशी की डायारी उत्साही और स्वामी भक्त पुलिस अधिकारियों के हाथ लग गई है। वे किश्तों में ऐसे-ऐसे नाम जारी कर रहे हैं, जो त्याग, तपस्या और बलिदान की तिमसाल पेश करने वाले लोग हैं । ये वह लोग हैं, जिन्होंने राष्ट्र को देवता मानकर इसके लिए हो रहे यज्ञ में अपने आपको होम करने की शपथ ली है । पिछले पांच दिनों में सामाजिक कार्यकर्ता इंद्रेश कुमार को राष्ट्र के एक बड़े और खतरनाक खलनायक के रूप में पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर प्रचारित किया जा रहा है । आज सुना है कि सुनील जोशी की डायरी में राम माधव का नाम भी शामिल है । सुर्खियों ने राम माधव को अपनी सूली पर टांगने का उपक्रम शुरू कर दिया है । इंद्रेश कुमार और राम माधव भौतिक रूप से हाड़-मांस के व्यक्ति जरूर हैं, लेकिन वे एक ऐसी परंपरा के मोती हैं, जिसके प्रति देश के करोड़ों लोगों की अटूट आस्था है । उनके प्रति सुर्खियों के रवैए से देश का दिल टूट सकता है । इस अबुझ हानि को आज हम भले न समझें, लेकिन यह राष्ट्र के प्रति एक अपराध होगा और भविष्य हमें क्षमा नहीं करेगा । सोमनाथ की लूट की तरह ही यह इज्जत की लूट है और इसका नुकसान देश को होगा । खबरपालिका यह न देखे कि राजनीतिक डायरियों के पन्नों पर क्या लिखा है, बल्कि यह भी देखे कि वह क्यों लिखा गया होगा ? जिनको अपने राजनीतिक स्वार्थो की पूर्ति करने के लिए किसी महिमामंडित मूर्ति का भंजन करना ही है, वे तो करेंगे ही । अगर नहीं करेंगे, तो उनके स्वार्थ कैसे पूरे होंगे, पर उनके द्वारा पैदा किए गए अंधकार को दूर करने का उत्तरदायित्व किसका है ? जिसको यह उत्तरदायित्व खासतौार पर पूरा करना चाहिए, अगर वह डायरियों में लिखी या लिखवाई गई तो बातों के एक-एक शब्द को समाज के सामने सच की तरह पेश करने लगेंगे, तो गलत होगा, समाज के साथ, देश के साथ और लोकतंत्र के साथ भी । सच यह भी है कि सांच को आंच नहीं आती । सच एक दिन सामने आता ही है । छल-प्रपंच करके कुछ दिनों के लिए किसी झूठ को सच के आसान पर तो बैठाया जा सकता है, पर यह नहीं हो सकता कि झूठ सच को हमेशा-हमेशा के लिए बेदखल कर दे । हाँ, सच की पुर्नस्थापना में देर जरूर हो जाती है, प्रपंच करने वाली ताकतें उसकी राह रोकती हैं और इसी बीच समाज का जो नुकसान होना होता है, वह हो ही जाता है । (दखल)(लेखक प्रदेश सरकार में वाणिज्य व उद्योग मंत्री हैं)

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

हरदौल बने शिवराज

ललिता यादवबुंदेलखण्ड में विवाह की रस्म तब तक पूरी नहीं होती जब तक वर-वधू लाला हरदौल के चबूतरे की परिक्रमा कर अपने हथ (हाथ की छाप) न लगा दें। ओरछा के कुंवर लाला हरदौल ने अपनी बहन कुंजा का साथ मरणोपरांत दिया था। उन्होंने अपनी भानजी के विवाह में हर साजा-सामान तब पहुंचाया जब उनकी मृत्यु हो चुकी थी। लाला हरदौल का अपनी बहन और भानजी के प्रति यह अपार स्नेह और प्रेम आज भी जन-जन के मन में बसा है; लाला हरदौल की इसी परंपरा का निर्वाह किया मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने। उद्योग शून्य और विकास की किरणों से अछूते बुंदेलखण्ड में कन्या का जन्म लेना कमोबेश हर मां-बाप के लिए चिंता और परेशानी का सबब बन जाता है। खासकर उनके लिए जो आर्थिक रूप से टूटे हुए हैं। ऐसे में लड़की को पढ़ाना और उसकी अच्छे घर में शादी करना बड़ा मुश्किल काम है लेकिन शिवराज सिंह चौहान ने गरीबों की इस कठिनाई को कम करने में जो योगदान दिया उससे वे यहां लाला हरदौल माने जाने लगे हैं। शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली लक्ष्मी और मुख्यमंत्री कन्यादान योजना शुरू कर लड़कियों को जो आर्थिक सुरक्षा कवच पहनाया वह अपेन आपमें अविस्मरणीय है। लड़की के जन्म से लेकर उसकी पढ़ाई-लिखाई और शादी की जिम्मेदारी सरकार द्वारा ले लिए जाने से गरीबी की मार से जूझ रहे लोगों के चेहरे से चिंता की लकीरें मिटकर उनकी जगह मुस्कान बिखर गई है। शायद यही वह अहम वजह है जिससे शिवराज को दोबारा मध्य प्रदेश में राज करने का मौका मिल गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पिछले साल जब पूरे मध्य प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा पर निकले थे तब कई गांवों में घनघोर अंधेरे के बावजूद महिलाओं और लड़कियों ने अपनी नींद त्यागकर सिर पर कलश रखकर अपने शिवराज भैया और शिवराज मामा का स्वागत किया था। खास बात यह है कि इस यात्रा में साथ रहकर बुंदेलखण्ड के छतरपुर और टीकमगढ़ जिले में मैंने खुद देखा कि भीड़ जुटाई हुई नहीं थी बल्कि स्वर्स्फूत भाव से अपने भैया, मामा की एक झलक पाने आई थीं। दरअसल ये रिश्ते एक मुख्यमंत्री और एक नागरिक के न होकर भावनात्मक और इंसानियत के थे। रिश्तों में आत्मीयता न हो तो आधी रात को पत्नी भी अपने उस पति की प्रतीक्षा नहीं करती जिसके साथ सात फेरे लेकर वह जीवनभर साथ निभाने की कसम खाती है। वक्त भले ही बदल गया हो किंतु इंसानियत का जज्बा बिल्कुल नहीं बदला। ओरछा रियासत के महाराजा जुझार सिंह के अनुज लाला हरदौल ने रिश्तों को निभाने की जो सुगंध बिखेरी थी उसे दूसरे लाला हरदौल बनकर शिवराज सिंह चौहान ने जीवंत रखा है। वे हर मां, बहन और बेटी की खुशबू में रच-बस गए हैं। हालांकि सरकार का काम अपने राज्य की प्रजा का अधिकतम कल्याण करना होता है पर शिवराज ने लड़की के जीवन की पीड़ा को आत्मसात कर उनकी राह के कांटे चुनकर उनके बदले में फूल बिछा दिए हैं। अभी हाल में छतरपुर में वीरांगना महोत्सव में सुदूर ग्रामीण अंचलों से तमाम परेशानियां झेलकर महिलाएं सिर्फ अपने भैया और मामा से मिलने आई थीं। उनके चेहरे पर वाकई में सुकून के भाव थे जो किसी अपने से मिलने पर ही आते हैं। शिवराज ने लाला हरदौल की तर्ज पर महिलाओं के कल्याण की जो बीड़ उठाया है उसने लोगों की सोच में बदलाव का काम किया है। अब अब लड़कियां बोझ नहीं वरदान मानी जाने लगी हैं। केवल शिवराज अकेले नहीं हरदौल बने हैं बल्कि उनकी देखा-देखी देश के कई राज्यों में कन्यादान योजना शुरू कर गरीब लड़कियों के हाथ पीले करने का अनूठा कार्य शुरू कर दिया गया है। हरदौल हर कोई नहीं बन सकता लेकिन जो मुसीबत के मारों की मदद करने आगे आ जाता है उसे दुनिया याद रखती है।(लेखिका श्रीमती ललिता यादव मध्यप्रदेश के छतरपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।)

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

उज्जैन  सिंहस्थ में सरकार करेगी 1584 करोड़  से विकास कार्य

प्रणव महाजन मध्यप्रदेश के उजैन सिंहस्थ-2016 में लगभग 5 करोड़ तीर्थ-यात्रियों के आने की संभावना को ध्यान में रखकर तैयारियाँ की जा रही हैं। शाही स्नान दिवसों में अधिकतम 75 लाख श्रद्धालु बाहर से आना संभावित है। सिंहस्थ के लिये बनाये गये मास्टर-प्लॉन में लगभग 1584 करोड़ के कार्य प्रस्तावित है। इसमें 851 करोड़ के कार्य सिंहस्थ मद तथा 733 करोड़ के कार्य विभागीय, पी.पी.पी., बी.ओ.टी. और एन्यूटी मोड पर किये जाना प्रस्तावित है। तीर्थ-यात्रियों की सुविधा के लिये लगभग 700 हेक्टेयर क्षेत्र में सर्व-सुविधायुक्त छह सेटेलाइट टाउन विभिन्न क्षेत्रों में बनाये जायेंगे। सिंहस्थ-2016 के लिये अब तक 402 करोड़ से अधिक लागत के कार्य मंजूर किये जा चुके हैं। नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री बाबूलाल गौर की अध्यक्षता में भोपाल में उज्जैन के सिंहस्थ-2016 के मास्टर-प्लॉन की समीक्षा में यह निर्णय लिया गया।नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री बाबूलाल गौर ने निर्देश दिए की जन-सुविधा की दृष्टि से आवश्यक सभी कार्य अनिवार्य रूप से किये जायें। सतत उपयोगी कार्यों को स्थायी रूप से तथा केवल सिंहस्थ के लिये महत्वपूर्ण कार्यों को अस्थाई स्वरूप में पूर्ण किया जाएगा। बैठक में सिंहस्थ मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष दिवाकर नातू, मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष डॉ. मोहन यादव, महापौर उज्जैन रामेश्वर अखण्ड, प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन एस.पी.एस. परिहार, संभागायुक्त उज्जैन अरुण पाण्डेय एवं कलेक्टर बी.एम. शर्मा तथा विभिन्न विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।मंत्री गौर ने कहा कि सिंहस्थ-2016 में श्रद्धालुओं के ठहराने के लिये बसाए जाने वाले सेटेलाइट टाउन में जरूरत के हिसाब से ही क्षेत्र शामिल किया जाये। उन्होंने उज्जैन के दर्शनीय-स्थलों की सूची में महर्षि संदीपनी आश्रम को शामिल कर उसके विकास की योजना बनाने को कहा।सिंहस्थ के लिये मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम 36 किलोमीटर लम्बा नया रिंग रोड बीओटी मोड में बनायेगा, कुल 21 किलोमीटर लम्बी सड़कों का उन्नयन, तीन रेलवे ओव्हर-ब्रिज एवं एक नदी पुल का निर्माण एवं 15 किलोमीटर लम्बी टू-लेन सड़क भी बनायी जायेगी। पाटीदार धर्मशाला से राणोजी की छत्री तक लगभग 250 मीटर लम्बाई का एक एलिवेटेड पाथ-वे एक करोड़ की लागत से बनाया जायगा। कार्तिक मेला ग्राउण्ड के समीप एक बहु-उद्देश्यीय सांस्कृतिक परिसर भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये बनाया जाना प्रस्तावित है। मेला में आने वाले अति-महत्वपूर्ण व्यक्तियों के ठहरने के लिये पाँच करोड़ की लागत से एक नये सर्किट हाउस के निर्माण के साथ ही उज्जैन हवाई-पट्टी का उन्नयन और क्षिप्रा होटल के विस्तार का कार्य भी किया जायेगा। पंचकोशी मार्ग में आने वाली ग्राम-पंचायतों के माध्यम से पेयजल एवं सामुदायिक शौचालय की व्यवस्था के साथ ही मार्ग में वृक्षारोपण के कार्य श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए करवाये जायेंगे। तीर्थ-यात्रियों की सुविधा के लिये देवास गेट पर एक नया बस स्टैण्ड जन-निजी भागीदारी से बनाना प्रस्तावित है।श्री गौर ने बहु-उद्देश्यीय सांस्कृतिक परिसर एवं रिवर कॉरीडोर की डी.पी.आर. तैयार करने के साथ ही चल रहे निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये।[दखल]

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

एमपी में जून तक सबको मिल जाएगा आधार

मध्यप्रदेश की सभी सवा सात करोड़ आबादी को आगामी जून तक आधार नम्बर देने का लक्ष्य तय किया गया है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने विश्वास व्यक्त किया है कि निर्धारित समय-सीमा में यह कार्य पूर्ण होगा। बैठक में बताया गया कि समय पर संतोषजनक कार्य नहीं करने वाली एजेंसी को दण्डित किया जायेगा तथा उसी दर पर कार्य दूसरी एजेंसी को दे दिया जा सकेगा। आधार नम्बर की मध्यप्रदेश में प्रगति और आगामी कार्य योजना के संबंध में आज मुख्यमंत्री श्री चौहान की भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के अध्यक्ष नंदन निलेकणी के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई।श्री चौहान ने श्री निलेकणी को इंदौर में आयोजित होने वाली इंटरनेशनल इन्वेस्टर समिट में भी आमंत्रित किया। बैठक में मुख्य सचिव आर.परशुराम भी उपस्थित थे।बैठक में तय किया गया कि राज्य में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले कलेक्टरों को राष्ट्र तथा राज्य स्तर पर सम्मानित कर पुरस्कृत किया जायेगा। आधार नम्बर का एक कार्ड विशिष्ट पहचान देने के साथ अनेक सुविधायें देगा।भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के अध्यक्ष नंदन निलेकणी ने कहा कि मध्यप्रदेश में महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, श्रम आदि की अनेक बेहतरीन योजनायें हैं। आधार नम्बर न केवल इन योजनाओं को और गति देगा बल्कि किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका भी इससे समाप्त होंगी। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड के माध्यम से हितग्राही को घर पर भुगतान की सुविधा उपलब्ध हो जायेगी। उन्होंने बताया कि यह कार्ड डेबिट कार्ड की तरह भी कार्य करेगा। इससे किसानों और अन्य हितग्राहियों को कैशलेस परचेस की भी सुविधा मिल जायेगी।मध्यप्रदेश में हो रहे कार्यों का प्रस्तुतीकरण देते हुये योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी सचिव सुधिरंजन मोहंती ने बताया कि प्रदेश में एक करोड़ सात लाख आधार नम्बर आवंटित हो चुके हैं। शेष 6 करोड़ कार्ड बनाने के लिये 6 हजार मशीनें लगायी जायेंगी यह कार्य दो सौ दिन में पूरा करने की कार्य योजना तैयार की गयी है। उन्होंने बताया राज्य में इलेक्ट्रॉनिक पेयमेंट का कार्य व्यापक स्तर पर किया जा रहा है। इसे आधार के साथ जोड़ा जायेगा।बैठक में बताया गया कि झारखण्ड, सिक्किम, महाराष्ट्र,आंध्रप्रदेश आदि अनेक राज्यों में आधार नम्बर के जरिये अनेक सफल प्रयोग हुये हैं।बैठक में अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास अरूणा शर्मा, प्रमुख सचिव उद्योग प्रसन्न कुमार दाश, प्रमुख सचिव वित्त अजय नाथ, प्रमुख सचिव राजस्व बसंत प्रताप सिंह एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

हनुमान जयंती : स्वर्ण चोला पहन नगर भ्रमण पर निकलेंगे सालासर बालाजी

 हनुमान जयंती पर झिलमिलाती रोशनी के बीच मंदिरों में शुक्रवार शाम को चोला चढ़ाकर सुंदरकांड का का पाठ किया जाएगा। वहीं तिलक नगर में सालासर हनुमान को नगर भ्रमण कराया जाएगा। इधर, कुछ देवालयों में अखंड रामायण पाठ जारी है।पढ़ें, कहां क्या होगा...     -  रणजीत हनुमान मंदिर में चोला चढ़ाकर महाआरती की जाएगी। श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था की गई। - तिलक नगर स्थित सालासर हनुमानजी को स्वर्ण चोला चढ़ाकर पूजन किया जाएगा। उसके बाद ध्वजारोहण होगा और बालाजी को नगर भ्रमण कराया जाएगा। - श्री हंसदास मठ पीलियाखाल संस्थान के रणछोड़ पंचमुखी चिंताहरण हनुमान मंदिर में रामचरणदास महाराज के सान्निध्य में जन्म आरती सुबह साढ़े 6 बजे होगी। शाम 7 बजे शृंगार होगा।- ओल्ड राजमोहल्ला स्थित हरिराम मंदिर में विशेष शृगार किया जाएगा। यहां हनुमानजी के साथ उनके पुत्र मकरध्वज की मूर्ति आकर्षण का केंद्र रहेगी।- श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में सुबह साढ़े 6 बजे हनुमानजी का विशेष शृंगार किया जाएगा, वहीं रात को सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। - सत्यसाईं चौराहा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में विशेष शृंगार किया जाएगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

शिवराज के रामराज्य का रामनाम सत्य

 वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी आजाद सिंह डबास ने गुड गवर्नेंस पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब मेरी ही शिकायत पर अठारह साल में कोई कार्रवाई नहीं हुई तो कैसा गुड गवर्नेंस। डबास ने यह बात सिविल सर्विसेज डे पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान यह बात कही। शाहपुरा झील किनारे स्थित प्रशासन अकादमी में सिविल सर्विसेज डे के मौके पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें प्रदेश के आईएएस, आईपीएस और आईपीएस अधिकारियों ने हिस्सा लिया। सुबह साढ़े दस बजे कार्यक्रम की शुरूआत हुई जो दोपहर दो बजे तक चला। अपर मुख्य सचिव एसआर मोहंती ने गुड गवर्नेंस को लेकर प्रिजेंटेशन दिया। कार्यक्रम में सवाल जवाब के दौरान आईएफएस अधिकारी डबास ने कहा कि उन्होंने 18 साल पहले ग्वालियर में अवैध रूप से खनिज उत्खनन को लेकर मुख्य सचिव से लेकर कई जगह शिकायत की थी। आज तक उस शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जब मुझे ही न्याय नहीं मिला तो कैसा गुड गवर्नेंस है? सिविल सर्विस डे के एक दिन पहले अफसरों ने सिस्टम को कटघरे में खड़ा किया तो किसी ने सुधार को लेकर प्रश्न किए। मुख्य सचिव अंटोनी डिसा और पुलिस महानिदेशक सुरेन्द्र सिंह प्रश्न पूछने में सबसे आगे रहे। अफसरों के हर प्रश्न का उत्तर अपर मुख्य सचिव स्कूल शिक्षा एसआर मोहंती ने बड़े ही बेबाकी और प्रशासनिक दायरे में रहते हुए दिए। प्रशासन अकादमी में आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अफसरों के बीच जैसे ही प्रश्नोत्तर काल शुरू हुआ कि मुख्य सचिव अंटोनी डिसा ने पहला प्रश्न किया कि सीनियर अधिकारी के लिए माइक्रो मैनेजमेंट में गुड आस्पेक्ट कैसे हो सकता है। इसी दौरान पुलिस महानिदेशक सुरेन्द्र सिंह ने सवाल किया कि माइक्रो मैनेजमेंट में एकाउंटेबिलिटी को लेकर कैसे काम किया जा सकता है। सीएस के प्रश्न का उत्तर देते हुए एसीएस मोहंती ने बताया कि इरिगेशन पॉलिसी के लिए एसीएस जलसंसाधन आरएस जुलानिया द्वारा किए गए कार्य माइक्रो मैनेजमेंट का सबसे अच्छा उदाहरण है। डीजी सवाल पर उत्तर मिला कि रिस्पांसबिलिटी फिक्स करने की जरूरत है। सोशल मीडिया आजकल इसमें अहम् रोल अदा कर रहा है। आंख मंूदकर स्थानीय अफसर विश्वास करने की जरूरत नहीं है।   APCCF डबास को CS डिसा की डपट, बोले पर्सनल बातों का नहीं है मंच अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक आजाद सिंह डबास को मुख्य सचिव अंटोनी डिसा और पीसीसीएफ नरेन्द्र कुमार की फटकार भी लगी। डबास को बोलने के बीच ही रोकते हुए उन्हें नसीहत दी गई कि यह मंच पर्सनल बातों के लिए नहीं बल्कि गुड गर्वनेंस पर बोलने के लिए है। डबास ने मंच से 18 साल पुराना एक मामला उठाते हुए कोई कार्रवाई नहीं होने की बात कही थी। वे अपने ही विभाग के अफसरों की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगा रहे थे। दरअसल अपर मुख्य सचिव स्कूल शिक्षा एसआर मोहंती अफसरों के प्रश्नों का उत्तर दे रहे थे। इसी दौरान एपीससीएफ अजाद सिंह डबास खड़े हुए और प्रश्न दागा कि ग्वालियर वृत्त के वन क्षेत्र में खनिज का अवैध उत्खनन हुआ, मैने शिकायत की, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। वे विभाग पर कुछ और बोलते इसके पहले मुख्यसचिव ने बीच में ही रोका और बैठ जाने को कहा। डबास फिर भी नहीं माने और बोलने को आगे बढ़े तभी पीसीसीएफ ने भी टोका और पर्सनल बातें अलग से करने की नसीहत दे डाली।   ACS मोहंती का प्रजेंटेशन काबिल-ए-तारीफ सिविल सर्विस डे के मौके पर स्कूल शिक्षा विभाग के एसीएस एसआर मोहंती ने प्रजेंटेशन दिया। उन्होंने कहा कि कौटिल्य, प्रजा की खुशी में अपनी खुशी मानते थे। वे अपनी खुशी को खुशी नहीं मानते थे। हम सिस्टम को डेवलप कैसे कर सकते हैं? पैसे का इस्तेमाल लोगों के लिए कैसे कर सकते हैं? इस तरह की नीति बनाकर मौजूदा समय में काम करने की जरूरत है। गुड गवर्नेंस के पांच पिलर हैं। सिटिजन सेंट्रिंग प्रशासन ही गुड गवर्नेंस में माना जाता है। जीरो टॉलरेंस, लीगल सिस्टम, कांपीटेंट पर्सनल, साउंड पर्सनल मैनेजमेंट, गुड पॉलिसी इसके लिए आवश्यक हैं।   माइक्रो मैनेजमेंट में एकाउंटेबिलिटी पर कैसे होगा काम: DGP सवाल: डीजीपी सुरेन्द्रसिंह-माइक्रो मैनेजमेंट में एकाउंटेबिलिटी को लेकर कैसे काम किया जा सकता है। जवाब: एसीएस मोहंती- रिस्पांसबिलिटी फिक्स करने की जरुरत है। सोशल मीडिया आजकल इसमें रोल अदा कर रहा है। आंख मूंदकर स्थानीय अफसर पर विश्वास करने की जरुरत नहीं है। सवाल: सीएस अंटोनी डिसा- सीनियर अधिकारी के लिए माइक्रो मैनेजमेंट में गुड आस्पेक्ट कैसे हो सकता है। जवाब: एसीएस मोहंती - इरिगेशन पॉलिसी के लिए एसीएस आरएस जुलानिया द्वारा किए गए कार्य माइक्रो मैनेजमेंट का सबसे अच्छा उदाहरण है। सवाल: एडीजी प्रदीप रुनवाल-डायल 100 में फाल्स काल भी आते है इसे रोकने के लिए क्या प्रयास किए जा रहे है। जवाब: एडीजी अन्वेष मंगलम -85 फीसदी फाल्स काल एमपी में आ रहे है। इसे कम करने के लिए दवाब बनाने की जरुरत अभी नहीं है। देश-प्रदेश में इस तरह की बहुत शिकायत आती है। कई बार मिस कॉल से भी जानकारी मिलती है। कई बार लोग पचास से सौ बार फाल्स कॉल् करते हे। ऐसे लोगों को ब्लैक लिस्ट किया है पर पूरी तरह इग्नोर नहीं किया है। सवाल: डायल 100 के बाद पुलिस कर्मी बीट पर मौजूद नहीं रहते। पुलिस का संवाद घटा है। इसे सुधारने की जरुरत है। जवाब: डीजीपी-सिंहस्थ के चलते फोर्स की दिक्कत आई है। बीट में मूवमेंट कम नहीं होने देंगे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat 

Video
Advertisement
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.